WWW.ACNTIMES.COM & Manish Kumar Shukla https://acntimes.com/rss/author/manish-kumar-shukla WWW.ACNTIMES.COM & Manish Kumar Shukla en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी ! रेलवे स्टेशन के बाहर बाइक खड़ी कर रिश्तेदार को लेने प्लेटफॉर्म गया था व्यक्ति, लौटा तो नहीं मिली https://acntimes.com/Bike-parked-outside-Talbehat-railway-station-stolen https://acntimes.com/Bike-parked-outside-Talbehat-railway-station-stolen एसीएन टाइम्स @ तालबेहट । रेलवे स्टेशन के पास खड़ी बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गए। वारदात तब हुई जब बाइक मालिक रिश्तेदार को लेने रेलवे स्टेशन पहुंचा था। मौके से एक और दोपहिया वाहन भी चोरी होने की जानकारी मिली है। 

धन्नूलाल पुत्र सट्टू निवासी ग्राम बिजरौठा थाना तालबेहट जिला ललितपुर (उप्र) ने तालबेहट थाने पर शिकायती आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि वे मेमू ट्रेन से आने वाले अपने रिश्तेदार को रिसीव करने के लिए बाइक क्रमांक UP-94-2325 से रेलवे स्टेशन गए थे। वहां उन्होंने बाइक स्टेशन के बाहर रामदयाल कुशवाह की दुकान के सामने खड़ी की थी। पास में ही शराब दुकान भी है। इसके बाद वे प्लेटफॉर्म पहुंचे। वहां से लौटने के बाद वे उस स्थान पहुंचे जहां उन्होंने बाइक खड़ी की थी लेकिन वहां बाइक नहीं मिली।

सभी जगह ढूंढी लेकिन नहीं मिली

धन्नूलाल ने एसीएन टाइम्स को बताया कि उन्होंने बाइक की सभी जगह तलाश की। घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ नहीं की जिसके चलते पुलिस को लिखित शिकायत दी है।  में दर्ज कराई। धन्नूलाल के अनुसार पूछताछ में पता चला कि उसी स्थान से एक और दोपहिया वाहन भी चोरी हुआ है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने धन्नूलाल का शिकायती आवेदन ले लिया है। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस आवेदन के आधार पर ही धन्नूलाल की बाइक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

]]>
Sun, 05 Jan 2025 23:52:16 +0530 Manish Kumar Shukla
निराला से सीखिए सच कहने का साहस और सलीका, उन्होंने राम के व्यक्तित्व को जन&जन तक पहुंचाया : प्रो. संजय द्विवेदी https://acntimes.com/Learn-courage-and-etiquette-to-tell-the-truth-from-Nirala-Prof.-Sanjay-Dwivedi https://acntimes.com/Learn-courage-and-etiquette-to-tell-the-truth-from-Nirala-Prof.-Sanjay-Dwivedi निराला जयंती सप्ताह के तहत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुआ व्याख्यानमाला का आयोजन

एसीएन टाइम्स @ झांसी । महाकवि निराला से हमें सच कहने का साहस और सलीका सीखना चाहिए। निराला की कविताएं आशा और विश्वास को जागृत करने का कार्य करती हैं। हर साहित्यकार और पत्रकार को निराला से सीखना चाहिए। निराला ने अपनी कविता के माध्यम से राम के व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाया।

उक्त विचार भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कही। वे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के हिंदी विभाग तथा पंडित दीनदयाल शोधपीठ द्वारा महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की स्मृति में आयोजित निराला व्याख्यान शृंखला में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

‘हिंदी में हर भावना को व्यक्त करने का सामर्थ्य’

प्रो. द्विवेदी ने भाषा पर जोर देते हुए कहा कि भाषा में हर भावना को व्यक्त करने का सामर्थ्य है। हिंदी भाषा ने खुद को समर्थ किया है। हिंदी आज पूरे विश्व में संवाद की भाषा बनने की राह पर है। जहां जहां हिंदी भाषी रहते हैं, यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वह भाषा के राजदूत की तरह काम करें। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक सुंदर हिंदी विभाग है।

यह भी पढ़ें... प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से मिला आईआईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, जनसंचार शिक्षा को मिलेगा महत्त्व और जुड़ेंगें नए आयाम- प्रो. संजय द्विवेदी

हर परिस्थिति में स्थिर रहना सिखाती हैं निराला की रचनाएं- विनय कुमार

मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि निराला की कविताएं आपको साहित्य से जोड़ती हैं। अधर्म पर धर्म की जीत को साहित्य में स्थापित करने का काम निराला ने किया था। निराला की कविताएं व्यक्ति को अवसाद से निकलने में मदद कर सकती हैं। उनकी रचनाएं आशा और उम्मीद को जागृत करती हैं। निराला अपनी रचना राम की शक्ति पूजा के माध्यम से यह सिखाते हैं कि हर परिस्थिति में स्थिर कैसे रहा जाए।

बहुआयामी व्यक्तित्व थे निराला- प्रो. सिंह

अध्यक्षता करते हुए प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि निराला बहु आयामी थे। उन्होंने हर क्षेत्र में अहम् योगदान दिया। संचालन हिंदी भाग के अध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी तथा आभार प्रदर्शन डॉक्टर अर्चना पांडेय ने किया। कार्यक्रम में डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी, नवीनचंद्र पटेल, द्युति मालिनी, प्रेमलता श्रीवास्तव, सुधा दीक्षित, सुनीता वर्मा, पुनीत श्रीवास्तव, आकांक्षा सिंह, विजया समेत अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें... जन्मदिन (7 फरवरी) पर विशेष : असाधारण, कुशल और प्रभावी व्यक्तित्व 'संजय द्विवेदी'...

]]>
Fri, 16 Feb 2024 06:50:03 +0530 Manish Kumar Shukla
रिश्ता हुआ शर्मशार : पोर्न वीडियो देखने के बाद भाई ने सगी बहन के साथ किया रेप फिर गला घोंटकर हत्या कर दी https://acntimes.com/Young-man-raped-real-sister-after-watching-porn-video-then-murdered-her https://acntimes.com/Young-man-raped-real-sister-after-watching-porn-video-then-murdered-her एसीएन टाइम्स @ कानपुर । उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से बहन-भाई के रिश्त को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने के बाद अपनी नाबालिग बहन का रेप किया। उसका कुकृत्य उजागर न हो जाए इसलिए गला घोंटकर बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कासंगज कासंगज में 3 फरवरी को 19 वर्षीय एक भाई द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बहन का रेप कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना वाले दिन दोनों भाई-बहन घर में अकेले थे और लेटे थे। उनकी मां किसी काम से रिश्तेदारी में गई हुई थी। इसी दौरान युवक मोबाइल फोन पर पोर्न वीडियो देखने लगा। वीडियो देखने के बाद उसने पास में सो रही बहन को अपनी हवस का शिकार बना डाला। नाबालिग ने काफी विरोध किया लेकिन वह खुद को बचा नहीं सकी। युवक को लगा कि उसके इस दुष्कृत्य के बारे में बहन घर वालों को बता नहीं दे, इसलिए उसने उसने गला घोंट कर किशोरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक फरार हो गया।

मृतका के चाचा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

घर पहुंचने पर युवक की करतूत का पता चलने पर मृतका के चाचा ने अगले दिन 4 फरवरी को पटियाली थाने में पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी मिलते ही पुलिस मृतका के घर पहुंची और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महज 24 घंटे में ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फ़ोन भी जब्त किया। मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें पोर्न वीडियो मिले। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

]]>
Tue, 06 Feb 2024 19:49:01 +0530 Manish Kumar Shukla
झांसी रेल मंडल के 42 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्ति, भत्तों के रूप में 12.10 करोड़ रुपए का हुआ भुगतान https://acntimes.com/42-railway-employees-retired-from-Central-Railway-Jhansi-Division https://acntimes.com/42-railway-employees-retired-from-Central-Railway-Jhansi-Division एसीएन टाइम्स @ झाँसी l उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल से 42 कर्मचारी बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 12.10 करोड़ रुपए का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों को उनके भत्तों की राशि भुगतान की। इसके साथ ही उन्हें सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ, सेवा पंजिका की प्रमाणित छायाप्रति एवं स्वर्ण जड़ित पदक भी प्रदान किए गए। समारोह में वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक संतोष कुमार, वरिष्ठ  मण्डल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी एवं जी. पी. मिश्रा और मण्डल कार्मिक अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
Wed, 31 Jan 2024 18:01:47 +0530 Manish Kumar Shukla
बैंक व वित्तीय संस्थान में पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान, सुरक्षा उपकरण भी जांचे https://acntimes.com/Police-launched-intensive-checking-campaign-in-banks-and-financial-institutions https://acntimes.com/Police-launched-intensive-checking-campaign-in-banks-and-financial-institutions एसीएन टाइम्स @ ललितपुर l एसपी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देंशन में ललितपुर पुलिस ने अपने-अपने थानाक्षेत्र में बैंकों एवं वितीय सस्थानों की सघन चैकिंग की। इस दौरान बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई। आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग कर ड्यूटी पर लगे सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिले में हो रही वारदातों और अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ललितपुर पुलिस पूरी मुश्तैद नजर आ रही है l अपराधियों पर अंकुश लगाने व वित्तीय संस्थानों, बैंक में ग्राहकों को पुलिस की मौजूदगी का अहसास कराने और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के उद्देश्य से ललितपुर जिले में एसपी के निर्देशन में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया. 

]]>
Wed, 31 Jan 2024 17:33:25 +0530 Manish Kumar Shukla
डी आई जी झाँसी ने रेंज के चौकी प्रभारियों के सीयूजी नंबर किये जारी https://acntimes.com/DIG-Jhansi-released-CUG-numbers-of-outpost-in-charges-of-the-range. https://acntimes.com/DIG-Jhansi-released-CUG-numbers-of-outpost-in-charges-of-the-range. एसीएन टाइम्स @ झाँसी l

शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनकर त्वरित करें निस्तारणः डीआईजी

चौकी प्रभारियों को और अधिक बनाया गया जिम्मेदार

झाँसी। पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने रेंज की कानून व्यवस्था एवं संचार व्यवस्था को मजबूत, बनाये रखने, पीड़तिों की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एंव त्वरित निस्तारण हेतु, रेंज के सभी थानों के अंतर्गत आने वालो चौकियों के स्थाई सीयूजी नम्बरों की सूची जारी की है। डीआईजी ने रेंज के सभी थाना चौकियों में पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए है। साथ ही जनता के व्यक्तियों से किसी भी परिस्थिति में पुलिस को त्वरित सूचना तथा सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

सभी चौकी प्रभारियों को उपलब्ध कराए गए सीयूजी नंबर

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने परिक्षेत्र के थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी के स्थाई सीयूजी नम्बर उपलब्ध कराये गये हैं, जिन्हें 24×7 सीयूजी नम्बरों पर उपलब्ध रहकर सीधे चौकी इंचार्ज को जिम्मेदार बनाने के लिए एंव आम जनमानस के प्रति सीधे सुलभ तरीके से फोन कॉल पर उपलब्ध रहने हेतु निर्देशित किया गया।

चौकी प्रभारी ही रखेगा सीयूजी मोबाइल नंबर

इस नई व्यवस्था के बाद यदि कोई दरोगा किसी चौकी से स्थानांतरित होता है तो चौकी का सी०यू०जी० मोवाइल नंबर वही रहेगा और नवागत चौकी इंचार्ज को हस्तगत होगा।

चौकी प्रभारी ऑनलाइन चालान भी कर सकते

जनसुनवाई में बेहतरी लाने एवं ट्रैफिक चालान व अन्य एप्प के प्रचलन में बढ़ोतरी लाने आदि के संबंध में सीधे चौकी इंचार्ज को जिम्मेदार बनाने के लिए एवं आम जनमानस के प्रति सीधे सुलभ तरीके से फोन कॉल पर उपलब्ध रहने हेतु डाटा पैकेज सहित सिम कार्ड आवंटित किए जाए जिससे डाटा पैकेज की मदद से सभी चौकी इंचार्ज ऑनलाइन चालान भी कर सकते हैं। इसके लिए चालान का सॉफ्टवेयर भी उनके मोबाइल पर इंस्टॉल करा दिया जाएगा, जिससे चालानों में भी बढ़ोतरी होगी।

अब सीधे अपने चौकी इंचार्ज से संपर्क कर सकती हैं जनता

उपरोक्त नंबरों को 'सार्वजनिक स्थलों जैसे चौकी, थाना, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, एंव अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा/प्रकाशन करे ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में लोग सीधे अपने चौकी इंचार्ज से संपर्क कर सकें, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके।

सीयूजी नंबर का किया जाए प्रचार-प्रसार

डीआईजी ने जनपद प्रभारी झाँसी को निर्देशित किया है कि जिन चौकियों पर सीयूजी सिम उपलब्ध नहीं है, वहाँ पर शीघ्र ही एक सप्ताह में सीयूजी सिम उपलब्ध कराकर सम्बन्धित चौकी क्षेत्र में (सीयूजी नम्बर) का प्रचार-प्रसार किया जाए।

]]>
Wed, 31 Jan 2024 16:33:59 +0530 Manish Kumar Shukla
अगर आप ऐसा करेंगे तो जीरो हो जाएगा आपका बिजली बिल, जानिए& लोकसभा से पहले सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वालों को क्या दिया तोहफा https://acntimes.com/Delhi-Chief-Minister-Arvind-Kejriwal-gave-a-big-gift-to-the-people-of-Delhi-before-the-Lok-Sabha-elections https://acntimes.com/Delhi-Chief-Minister-Arvind-Kejriwal-gave-a-big-gift-to-the-people-of-Delhi-before-the-Lok-Sabha-elections एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली l लोकसभा चुनाव पहले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने ऐलान किया है ‘दिल्ली सरकार ने नई सौर ऊर्जा नीति, सौर नीति 2024 जारी की है। इसके तहत जो लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाएंगे, उनका बिजली बिल शून्य होगा, चाहे वे कितनी भी यूनिट बिजली का उपभोग करें। इससे आप हर महीने 700-900 रुपए कमा सकते हैं।’

केजरीवाल ने कहा है कि अब तक 2016 की नीति लागू थी। यह देश की सबसे प्रगतिशील नीति थी। दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 400 तक आधी यूनिट और उससे ऊपर का पूरा बिल वसूला जाता है।’ केजरीवाल के अनुसार दिल्ली सौर नीति के तहत 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली सरकारी इमारतों पर अगले 3 वर्षों में अनिवार्य रूप से सौर पैनल लगाना होगा।

एक साल में लागू कर दी थी नई सोलर नीति

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि साल 2015 में जब दिल्ली में हमारी सरकार बनी थी तो एक साल में हमने एक सोलर नीति जारी की थी। इसका नाम सोलर पॉलिसी 2016 था, तब से यह नीति लागू थी। यह देश की सबसे प्रगतिशील नीति थी। इस नीति ने दिल्ली में सोलर पावर की बुनियाद को रखने का काम किया था। इस नीति के तहत जिन लोगों ने अपने घरों पर रूफ टॉप सोलर पैनल लगवाए। उससे 250 मेगवाट बिजली पैदा होने की क्षमता आई है। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त है। दिल्ली में 400 यूनिट तक आधा और उससे ऊपर पूरा बिल वसूला जाता है।

]]>
Tue, 30 Jan 2024 20:22:32 +0530 Manish Kumar Shukla
सावधान ! ये वेबसाइट हैं खतरनाक, इनसे बच के रहना रे बाबा... वरना पड़ जाएंगे लेने के देने https://acntimes.com/Dangerous-websites-stay-away-from-these-websites-Baba-stay-away-from-them https://acntimes.com/Dangerous-websites-stay-away-from-these-websites-Baba-stay-away-from-them एसीएन टाइम्स @ डेस्क । दोस्तों इन दिनों हम सभी लोग स्मार्ट फोन चलाते हैं। स्मार्ट फ़ोन पर जाने-अनजाने में कुछ वेबसाइट हमारे मोबाइल पर खुल जाती हैं। ये असली वेबसाइट से मिलती जुलती ही होती हैं। इन पर हम सभी सहज ही भरोसा करके वेबसाइट में दिए संकेतों और निर्देशों को फ़ॉलो भी कर लेते हैं लेकिन सावधान ! ऐसा करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है।

ये वेबसाइट गुमराह कर के और लालच देकर सीधे-साधे मोबाइल यूजर्स को धोखा देते हैं। किसी का भी बैंक खाता हैक हो जाता है। इसी तरह किसी न किसी की फेसबुक आईडी हैक भी हो जाती है। फ्रॉड के नए-नए तरीके फर्जी वेबसाइटों के माध्यम के किए जा रहे हैं। कहीं शादी का झांसा दिया जाता है तो कहीं नौकरी के नाम पर ठगा जाता है। कहीं गेम के बहाने से रुपए कल लिए जाते हैं। ऐसे में भी मोबाइल यूजर्स को सतर्क रहना चाहिए और ऐसी वेबसाइटों से बचकर रहना चाहिए। 

फर्जी वेबसाइट

http://centralexcisegov.in/aboutus.php

https://register-for-your-free-scholarship.blogspot.com/

https://kusmyojna.in/landing/

https://www.kvms.org.in/

https://www.sajks.com/about-us.php

https://register-form-free-tablet.blogspot.com/

https://nragov.online/

http://betibachaobetipadao.in/

http://www.pibfactcheck.in/

https://samagrashiksha.org/

]]>
Tue, 30 Jan 2024 19:28:43 +0530 Manish Kumar Shukla
यूपी में लगेंगे 100 से ज्यादा कम्‍प्रेस्‍ड बायो गैस प्लांट, बदायूं में आज शुरू होगा पहला प्लांट, एक दिन में 14 टन बायो गैस का होगा उत्पादन https://acntimes.com/More-than-100-compressed-bio-gas-plants-will-be-set-up-in-UP-will-start-today-in-Badaun https://acntimes.com/More-than-100-compressed-bio-gas-plants-will-be-set-up-in-UP-will-start-today-in-Badaun पंकज दुबे 

एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । यूपी में निकट भविष्‍य में कम्‍प्रेस्‍ड बायो गैस के 100 से अधिक प्‍लांट लगने वाले हैं। बदायूं से इसकी शुरुआत हो रही है। इस सिलसिले में शनिवार की सुबह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम योगी ने बताया कि आज जनपद बदायूं में कम्प्रेस्ड बायो गैस के नए प्लांट का उद्घाटन होने जा रहा है और राज्य के 8 अन्य जनपदों में कम्प्रेस्ड बायो गैस के नए संयंत्र का शिलान्यास भी किया जाएगा।

सीएम योगी ने कम्प्रेस्ड बायोगैस प्‍लांट के फायदे गिनाते हुए कहा कि इससे स्‍मॉग और पराली जैसी समस्‍याओं के समाधान के साथ-साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने का भी मार्ग प्रशस्‍त होगा। यूपी के अंदर यह न सिर्फ पर्यावरण बल्कि किसानों की आमदनी, नए रोजगार सृजन करने और अन्‍य प्रकार से निवेश के लिए भी एक नए क्षेत्र का प्रवेश इस दिशा में प्रारम्‍भ होने जा रहा है।

इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘आज बदायूं में जिस कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट का उद्घाटन होने जा रहा है, उसकी विशेषता है कि ये प्लांट प्रति दिन 14 टन बायो गैस का उत्पादन करेगा। इससे पराली की समस्‍या का समाधान होगा ही किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। उन्‍होंने बताया कि आने वाले समय में 100 ऐसे प्‍लांट यूपी में बनेंगे। पुरी ने यूपी में पिछले सात सालों में हुए विकास की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि एक जमाने में लोग यूपी को बीमारू राज्‍यों में शुमार करते थे लेकिन आज तस्‍वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज दुनिया भर से लोग यहां निवेश करना चाहते हैं।

]]>
Sat, 27 Jan 2024 11:00:12 +0530 Manish Kumar Shukla
बड़ी राहत : खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं है तो परेशान ना हों, बैंक इसके लिए खाताधारकों से पेनल्टी नहीं ले सकता है https://acntimes.com/Big-news-There-will-be-no-charge-if-there-is-minimum-balance-in-the-account https://acntimes.com/Big-news-There-will-be-no-charge-if-there-is-minimum-balance-in-the-account पंकज दुबे 

एसीएन टाइम्स @ दिल्ली l रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक खातों में न्यूनतम बैलेंस को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया है। यदि आप बैंक खाते का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो इसके लिए आपको को कोई पेनल्टी नहीं देनी होगी। आरबीआई ने कहा कि बैंक निष्क्रिय खातों पर कम बैलेंस मेंटनेंस नहीं करने के लिए पेनाल्टी नहीं लगा सकते।

नया नियम 1 अप्रैल से लागू होगा। यह उन खातों पर प्रभावशील होगा जिन खातों में दो साल से अधिक समय से कोई भुगतान नहीं हुआ है। आरबीआई ने कहा कि बैंक स्कॉलरशिप या सीधे भुगतान के लिए खोले गए खातों को निष्क्रिय नहीं मान सकते। भले ही इन खातों का दो वर्ष से अधिक समय तक उपयोग नहीं किया गया हो। आरबीआई ने निष्क्रिय खातों को लेकर एक आदेश भी जारी किया है।

आरबीआई ने इस सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों से बैंकिंग सिस्टम में अनक्लेम्ड डिपॉजिट कम करने की कोशिश की गई है। इस धन को उनके सही दावेदारों को वापस करने का प्रयास किया गया है।

खाताधारक से बैंक कैसे करें संपर्क

आरबीआई के अनुसार बैंकों को ग्राहकों को एसएमएस, पत्र या ई-मेल के माध्यम से खातों को निष्क्रिय करने की सूचना देनी होगी। अगर कोई खाताधारक या खाताधारक का नॉमिनी निष्क्रिय खाते का जवाब नहीं देता है, तो बैंक को उस व्यक्ति से संपर्क करना होगा जिसने खाताधारक को परिचय कराया था।

खाता शुरू करने पर नहीं लगेगा शुल्क

आरबीआई ने एक नया आदेश दिया है जिसके अनुसार बैंकों को निष्क्रिय किए खातों में न्यूनतम बैलेंस मेनटेन नहीं करने पर पेनाल्टी लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। अब निष्क्रिय खातों को पुनः एक्टिव करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अनक्लेम्ड डिपॉजिट की राशि 42,272 करोड़ तक पहुंची

आरबीआई की एक रिपोर्ट के मुताबकि मार्च 2023 तक अनकलेम्ड डिपॉजिट की राशि 42 हजार 272 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। 10 साल से अधिक समय से चल रहे डिपॉजिट खाते के बैलेंस को बैंक आरबीआई के डिपॉजिटर और एजुकेशन अवेयरनेस फंड में भेजा जाएगा। आरबीआई ने पहले ही बैंकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि खातों में न्यूनतम बैलेंस नहीं होने पर पेनाल्टी चार्ज लगाया जाएगा। बहुत से बैंक इसके बाद भी लगातार पेनाल्टी लगाते रहे हैं।

]]>
Thu, 25 Jan 2024 21:33:39 +0530 Manish Kumar Shukla
ईमानदार की ईमानदारी को सलाम https://acntimes.com/Salute-to-the-honesty-of-the-honest https://acntimes.com/Salute-to-the-honesty-of-the-honest इसीएन टाइम्स @ अयोध्या। भारतीय अरबपति एवं बिजनेस मैग्नेट श्रीधर वेम्बू का परिवार राम मंदिर की सुरक्षा संभाल रही सीएम योगी की विशेष सुरक्षा फोर्स का कायल हो गया है। गत 22 जनवरी को रामलला का दर्शन करते तमिलनाडु निवासी वेम्बू की मां जानकी का पर्स मंदिर में गिर गया था, जो विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के निरीक्षक मानवेंद्र पाठक व उप निरीक्षक ओंकारनाथ त्रिपाठी को मिला।
पर्स में 66,290 रुपये नकद, आधार कार्ड व पूजा सामग्री थी। आधार कार्ड से पड़ताल करने पर पर्स के स्वामी का पता चला, लेकिन तब तक वेम्बू का परिवार तमिलनाडु पहुंच चुका था। उन्होंने एसएसएफ अधिकारियों को रामनगरी में ठहरे अपने परिजन एस निवास का मोबाइल नंबर देकर पर्स उन्हीं को सौंपने का आग्रह किया। इसके बाद बुधवार को राम मंदिर पहुंचे एस निवास को एसएसएफ प्रभारी यशवंत सिंह ने पर्स सौंपा।
एसएसएफ की ईमानदारी का सराहा
यशवंत ने बताया कि श्रीधर वेम्बू प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों में थे। चार्टर्ड एकाउंटेंट एस निवास ने बताया कि श्रीधर वेम्बू तंजावुर के निकट तेनकासी के निवासी हैं। वेम्बू परिवार राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करता है। एसएसएफ की ईमानदारी सराहनीय है।
पर्स में पूजा में प्रयुक्त होने वाली एक छोटी घंटी थी, जो श्रीधर वेम्बू की मां जानकी को बहुत प्रिय है। वह उन्हें मिल गई, जिसे लेकर वह प्रसन्न हैं। श्रीधर देश में इसलिए विशिष्ट स्थान रखते हैं, क्योंकि वह अमेरिका की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर बिजनेस करने के लिए भारत लौट आए। यहां उन्होंने जोहो नाम से सॉफ्टवेयर साल्यूशंस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी शुरू की।
श्रीधर वेम्बू ने सोच लिया था कि वे भारत में रह कर अपना बिजनेस करेंगे। उन्होंने किसी मेट्रो सिटी में आफिस न खोल कर गांव में ही कार्यालय खोला और अरबों डालर की कंपनी खड़ी कर दी। उनकी गिनती देश के चुनिंदा अरबपतियों में होती है।

]]>
Thu, 25 Jan 2024 21:12:35 +0530 Manish Kumar Shukla
गणतंत्र दिवस के लिए देशभर से आमंत्रित सैकड़ों किसानों से रूबरू हुए कृषि मंत्री https://acntimes.com/Agriculture-Minister-met-hundreds-of-farmers-invited-from-across-the-country-for-Republic-Day https://acntimes.com/Agriculture-Minister-met-hundreds-of-farmers-invited-from-across-the-country-for-Republic-Day पंकज दुबे

एसीएन टाइम्स @ दिल्ली l केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज पूसा, दिल्ली में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन में, केंद्र सरकार द्वारा देशभर से गणतंत्र दिवस के लिए विशेष रूप से आमंत्रित सैकड़ों किसान व कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के सदस्य शामिल हुए। इन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) व भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के वैज्ञानिकों ने खेती-किसान की आधुनिक पद्धतियों- नवाचारों के बारे में बताया, वहीं केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने योजनाओं से अवगत कराया।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने गणतंत्र दिवस की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के किसान, गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराए जाने के अवसर पर देश की राजधानी में आए हैं, यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है, जो देश को मजबूती देती है। श्री मुंडा ने कहा कि इतिहास के आइने में, जब हमारे नागरिक
बाद में 100वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे, तब यह स्मरणीय होगा कि 75वां गणतंत्र दिवस हमारे देशवासियों ने किस तरह से मनाया, क्योंकि यह गणतंत्र दिवस सिर्फ आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि अमृत महोत्सव से अमृत काल में प्रवेश करने का द्वार खोलने वाला है। यह देश के आध्यात्मिक चिंतन, आध्यात्मिक शक्ति के प्रवाह में नवभारत निर्माण करने का संकल्प होगा। यह गणतंत्र दिवस भारतवासियों के लिए न केवल आत्मगौरव, आत्मसम्मान बल्कि नए भारत को गढ़ने में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बनाने का विशेष अवसर होगा।

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन अब कर्त्तव्य पथ पर हो रहा है, जिसका कि पहले राजपथ नाम था। हमने बहुत सारे शासकों को आजादी से पहले देखा है, चाहे वे मुगलकालीन हो या ब्रिटिशकालीन, इनके दौर से गुजरते हुए दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र हमने भारत को बनाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने
चाहा कि हम गणतंत्र दिवस उन लोगों के साथ मनाएं जो वास्तविक रूप से गांवों में, खेतों में पसीना बहाकर देश को सींचते हैं, इसीलिए सम्माननीय किसान यहां आमंत्रित किए गए हैं। श्री मुंडा ने कहा कि हमारा किसान परिवार सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये अन्नदाता है। किसानों की प्रगति में ही देश की प्रगति है। बदलते समय में खेती- किसानी की नई पद्धतियां सीखना किसानों के लिए लाभदायी सिद्ध होगा। उद्देश्य यही है कि नए अनुभवों के साथ हमारे किसान, हमारे गांव और हमारा देश समर्थ हो। सभी किसानों का सम्मेलन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से मंत्री श्री मुंडा ने स्वागत-अभिनंदन किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने जनभागीदारी की भावना के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के आम लोगों को आमंत्रित किया है। सम्मेलन में केंद्रीय कृषि सचिव श्री मनोज आहूजा, अतिरिक्त सचिव सुश्री मनिंदर कौर और संयुक्त सचिव सुश्री शुभा ठाकुर तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। आमंत्रित किसानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया।

]]>
Thu, 25 Jan 2024 20:40:24 +0530 Manish Kumar Shukla
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं https://acntimes.com/Prime-Minister-extended-best-wishes-on-the-occasion-of-National-Voters-Day https://acntimes.com/Prime-Minister-extended-best-wishes-on-the-occasion-of-National-Voters-Day एसीएन टाइम्स @ दिल्ली l प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुआ कहा कि एक ऐसा अवसर, जो हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाता है।

जिन लोगों ने अभी तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करने का भी यह दिन है।
सुबह 11 बजे, मैं नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित करूंगा जो देश भर के पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को एक साथ लाएगा।”

]]>
Thu, 25 Jan 2024 20:26:54 +0530 Manish Kumar Shukla
उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर & में टैंकर&टेंपो की जोरदार भिडंत, गंगा स्नान करने जा रहे 12 श्रद्धालुओं की मौत https://acntimes.com/Uttar-Pradesh-Shahjahanpur---Heavy-collision-between-tanker-and-tempo,-12-devotees-going-to-take-bath-in-Ganga-died. https://acntimes.com/Uttar-Pradesh-Shahjahanpur---Heavy-collision-between-tanker-and-tempo,-12-devotees-going-to-take-bath-in-Ganga-died. एसीएन टाइम्स @ शाहजहाँपुर l उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में थाना अल्हागंज क्षेत्र में अल्हागंज क्षेत्र के फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के सुखसुखी गांव के पास गुरुवार सुबह घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार टैंकर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे टैम्पो के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं  और एक बच्चा शामिल है. घटना के तीन घंटे  बाद एडीजी और पुलिस कमिश्नर ने मौके का जायजा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेल टैंकर ने श्रद्धालुओं से भरे टैंपों को इतनी भयानक टक्कर मारी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए. सवारियों को बचाव का मौका भी नहीं मिला. मरने वाले सभी तीर्थयात्री गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे. टैंपो को टक्कर मारने वाले टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है. बरेली एडीजी पीसी मीणा और कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया. डग्गामार वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारियां भरने और अभियान चलाने के सवाल पर दोनों अधिकारी बचते नजर आए.

मुख्यमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया  है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश  दिए हैं. सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की .

]]>
Thu, 25 Jan 2024 20:13:01 +0530 Manish Kumar Shukla
गणतंत्र दिवस उत्सव पर न पड़े खलल मुख्य मंत्री के सख्त निर्देश https://acntimes.com/hief-Ministers-strict-instructions-to-ensure-that-Republic-Day-celebrations-are-not-disturbed https://acntimes.com/hief-Ministers-strict-instructions-to-ensure-that-Republic-Day-celebrations-are-not-disturbed एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान किसी गीत-संगीत और नारेबाजी से किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं होना चाहिए। यदि कोई विद्वेष फैलाने का प्रयास करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी विजय कुमार ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश मातहतों को दिए। उन्होंने संवेदनशील एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा निर्धारित एसओपी के मुताबिक सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी कमिश्नरेट व जिलों में नियमित रूप से प्रातकालीन पोस्टर पार्टी का गठन कर चेकिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि असामाजिक तत्व सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास न कर सकें।
डीजीपी ने गणतंत्र दिवस के आयोजनों की अचूक सुरक्षा व्यवस्था के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस बल को उच्च सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राओं की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

]]>
Thu, 25 Jan 2024 19:35:39 +0530 Manish Kumar Shukla
हवन पूजन कर आम आदमी पार्टी ने किया श्री राम का स्वागत https://acntimes.com/Aam-Aadmi-Party-welcomed-Shri-Ram-by-worshiping https://acntimes.com/Aam-Aadmi-Party-welcomed-Shri-Ram-by-worshiping

एसीएन टाइम्स @ ललितपुर l राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण के बाद आज राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। जिसको लेकर पूरे देश मे लोग अपने-अपने ढंग से धार्मिक आयोजन कर रहे हैं।
वहीं धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में ललितपुर जनपद भी पीछे नहीं है, आज सुबह से ही ललितपुर के मंदिरों में बड़ी धूमधाम के साथ धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

जाति संप्रदाय व धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर सभी धर्म सभी जातियों और सभी संप्रदाय के लोगों ने भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव बड़े धूमधाम से अपने-अपने तरीके से मनाया l कहीं शोभायात्रा और झांकियां की धूम रही तो किसी ने यज्ञ हवन पूजन करके भगवान श्री राम का स्वागत और सत्कार अभिनंदन किया l आज पूरा देश राममय हो गया चारों ओर सिर्फ राम जन्मोत्सव की ही गुण सुनाई दे रही है l

अयोध्या में भगवान राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ललितपुर जनपद में राजनैतिक दल भी पीछे नहीं है, आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ-साथ ललितपुर के मंदिर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एवं उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पूरे विधि विधान के साथ हवन,पूजन आदि कर भगवान राम से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई समाज सेवी लोग मौजूद रहे, अंत में लोगों को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

]]>
Tue, 23 Jan 2024 07:20:36 +0530 Manish Kumar Shukla
कानूनी दलीलें देने वाले अधिवक्ताओं और कानून का पालन करवाने वाले राजस्व कर्मियों ने लगाए चौके&छक्के, क्रिकेट के माध्यम से दिया सद्भावना का संदेश https://acntimes.com/Advocates-and-revenue-employees-hit-fours-and-sixes-on-the-cricket-field https://acntimes.com/Advocates-and-revenue-employees-hit-fours-and-sixes-on-the-cricket-field एसीएन टाइम्स @ तालबेहट l न्यायालय में कानून की दलीलें देने वाले अधिवक्ताओं के हाथों में आज बैट-बॉल नजर आ रहे थे तो कानून का पालन करवाने वाला राजस्व अमला खेल का मैदान नाप रहा था। सद्भावना देने के लिए हुए इस विशेष आयोजन में अधिवक्ताओं और राजस्व कर्मचारियों ने रन बनाने के लिए पसीना बहाया और चौके-छक्के भी जड़े। अधिवक्ताओं की टीम 3 रन के अंतर से विजयी रही।

अयोध्या में प्रभु श्री राम के दिव्य मंदिर एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में तालबेहट तहसील मुख्यालय पर रविवार को तहसील बार एसोसिएशन तालबेहट और प्रशासन एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच मर्दन सिंह शासकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हुआ।

बार एकादश ने जीता टॉस, की पहले बल्लेबाजी

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप निरीक्षक अनुपम शुक्ला और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहरलाल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बार एकादश ने कप्तान अजय उपाध्याय ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआती तीन ओवर में ही बार एकादश के तीन बल्लेबाज मात्र 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद सुनील तिवारी और अभिमन्यु सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की। तिवारी ने 55 और सिंह ने 29 रन बनाए। बार एकादश की ओर से एकमात्र छक्का अखिलेश रजक ने एसडीएम श्रीराम यादव की गेंद पर जड़ा। इस तरह टीम निर्धारित 20 ओवर में 136 रन बना कर जीत के लिए प्रशासन एकादश को 137 रन का लक्ष्य दिया।

उप जिलाधिकारी के आउट होते ही बिखर गई टीम

प्रशासन एकादश की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के कपिल तिवारी महज तीन रन के स्कोर पर ही आउट हो गए। कप्तान एवं एसडीएम श्रीराम यादव और विवेक गोस्वामी ने स्थिति संभाली और 14 ओवर तक पिच पर डटे रहे। हालांकि जैसे ही उप जिलाधिकारी आउट हुए प्रशासन एकादश की टीम ढेर हो गई। टाम 20 ओवर में केवल 133 रन ही बना सकी। इस तरह मैत्री मैच में बार एकादश टीम तीन रन से विजयी रही। अंपायरिंग नायब तहसीलदार धनेंद्र तिवारी और पत्रकार गौतम मोदी ने की। भाईचारे और सद्भावना का संदेश देने के लिए इस मौच को देखने के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी पूरे समय मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अगला मैच 25 जनवरी को

25 जनवरी को मतदाता जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर पुनः मैत्री और सद्भावना मैच होगा। इसके लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर प्रैक्टिस करने का निर्णय लिया है।

]]>
Sun, 21 Jan 2024 21:49:34 +0530 Manish Kumar Shukla
उत्सव का उल्लास : प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर झांसी में होगी भव्य आतिशबाजी, कारसेवकों के परिवार को देंगे प्रशस्ति&पत्र https://acntimes.com/Grand-fireworks-will-be-held-in-Jhansi-on-the-occasion-of-the-consecration-ceremony-of-Lord-Shri-Ra https://acntimes.com/Grand-fireworks-will-be-held-in-Jhansi-on-the-occasion-of-the-consecration-ceremony-of-Lord-Shri-Ra एसीएन टाइम्स @ झांसी । अयोध्या में हो रहे प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर झांसी में भी उत्सव मनाया जाएगा। यहां एलवीएम मैदान में भव्य आतिशबाजी होगी। आयोजन शाम 5 बजे होगा। लोग श्री राम रथ के दर्शन भी कर सकेंगे।

सांसद अनुराग शर्मा एवं बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सांसद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शहीद कारसेवकों के परिवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार होने जा रहा है। आज का भारत पुरातन एवं नूतन दोनों को ही आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में डॉ. पंडित विश्वनाथ शर्मा का अहम योगदान रहा है। सांसद शर्मा ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

]]>
Sat, 20 Jan 2024 12:56:47 +0530 Manish Kumar Shukla
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय चयन परीक्षा 20 जनवरी को https://acntimes.com/Jawahar-Navodaya-Selection-Test-for-admission-in-class-6-on-January-20 https://acntimes.com/Jawahar-Navodaya-Selection-Test-for-admission-in-class-6-on-January-20 एसीएन टाइम्स @ ललितपुर l जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय चयन परीक्षा 20 जनवरी को होगी l परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विद्यालय समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं l अभ्यर्थी समिति की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं l 

जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा के प्रधानाचार्य हूपेंद्र सिंह ने बताया की चयन परीक्षा ललितपुर में 20 जनवरी 2024 को प्रातः 11:30 से दोपहर 1:30 तक सम्बंधित केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी. कक्षा ६ में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा के लिए ललितपुर में 7 परीक्षा केंद्र बनाये गए है. जिसके प्रवेश पत्र विद्यालय समिति की वेबसाइट http:/./ navoday.gov.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं l 

]]>
Fri, 19 Jan 2024 17:58:33 +0530 Manish Kumar Shukla
सज रही 'बुंदेलखंड की अयोध्या' : रामलला के लिए एक लाख दीपों से जगमगाएगा ओरछा का रामराजा मंदिर, मां बेतवा की आरती और भजन भी होंगे https://acntimes.com/Orchha-Ramrajas-temple-will-be-lit-with-one-lakh-lamps-for-Ramlala https://acntimes.com/Orchha-Ramrajas-temple-will-be-lit-with-one-lakh-lamps-for-Ramlala एसीएन टाइम्स @ ओरछा । उधर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तो इधर बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध ओरछा में खास तैयारियां हो रही हैं। यहां स्थित रामराजा का मंदिर एक लाख दीपों से जगमगाएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है।

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर में होने जा रही है। इस दिन को खास बनाने के लिए देश और दुनिया में जोरों पर तैयारियां हो रही हैं। इसी तारतम्य में बुंदेलखंड की अयोध्या यानी ओरछा के श्री रामराजा मंदिर में भी उत्सव मनाने की तैयारी हो रही है। मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। मंदिर के बाहर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा मोहत्सव का बड़ी एलईडी पर सीधा प्रसारण होगा।

कंचना घाट पर रोशन होंगे दीपक

इस खास मौके पर भजन संध्या होगी जिसमें बुंदेलखंड के संगीत कलाकार प्रस्तुति देंगे। ओरछा में मां बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीपक रोशन किए जाएंगे। यहीं मैया बेतवा की आरती भी होगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्सव और भजन संध्या में विशेष रूप से शामिल होंगे। आयोजन के प्रसाद वितरित होगा। आयोजन को भव्यता देने के लिए तैयारियां अंतिम दौर मे हैं। नगर की व्यापक रूप से सफाई भी की जा रही है।

]]>
Fri, 19 Jan 2024 15:24:20 +0530 Manish Kumar Shukla
ललितपुर बिग ब्रेकिंग : NH44 पर चलता कंटेनर अचानक बना आग का गोला, ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर बचाई जान, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Lalitpur-Big-Breaking-Massive-fire-breaks-out-in-moving-container-on-NH44 https://acntimes.com/Lalitpur-Big-Breaking-Massive-fire-breaks-out-in-moving-container-on-NH44 सुमन झा

एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 (NH44) पर बीती रात एक कंटेनर में भीषण आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर ने कंटेनर से कूद कर जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा नाराहट थानान्तर्गत ग्राम बंगरिया के पास एनएच44 पर हुआ। मध्य प्रदेश के सागर से उत्तर प्रदेश के झांसी तरफ जा रहे एक कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और कंटेनर को पूरी तरह चपेट में ले लिया। जान बचाने के लिए ड्राइवर और चालक कंटेनर से कूद गए।

तड़के फिर भभकी आग

जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। चूंकि कंटेनर काफी गर्म हो गया था और आग भी पूरी तरह नहीं बुझ पाई थी इसलिए तड़के करीब 4 बजे फिर भभक पड़ी और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। फिरहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। न ही यह जानकारी मिली है कि कंटेनर खाली था या कोई सामान भरा हुआ था। ड्राइवर और क्लीनर के नाम भी पता नहीं चल सके हैं।

]]>
Fri, 19 Jan 2024 13:04:22 +0530 Manish Kumar Shukla
बड़ी राहत : CPGRAMS पोर्टल ने दूर की पेंशनभोगियों की परेशानी, 12 महीने में 72453 पेंशनरों की शिकायतों को हुआ निराकरण https://acntimes.com/CPGRAMS-portal-solved-the-problems-of-pensioners https://acntimes.com/CPGRAMS-portal-solved-the-problems-of-pensioners एसीएन  टाइम्स @ नई दिल्ली । केंद्रीकृत पेंशन शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) पोर्टल पेंशनों के लिए बड़ी राहत का सबब बनकर उभरा है। महज 12 महीने में इस पोर्टल के माध्यम से 72 हजार 453 पेंशनरों की शिकायतों का निरावरण हो चुका है। प्रतिमाह 5000 से अधिक मामलों का समाधान हो रहा है। अकेले 7012 प्रकरण तो सिर्फ दिसंबर के 31 दिनों में ही ही निराकृत हो गए। शिकायत के समाधान से औसत 27 दिन का समय लग रहा है। 

केंद्रीकृत पेंशन शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग का एक ऑनलाइन वेब-सक्षम शिकायत निवारण पोर्टल है। इस पर केंद्र सरकार के पेंशनभोगी अपनी शिकायतें दर्ज करते हैं। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा #CPGRAMS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें इलेक्ट्रॉनिक रूप से संबंधित मंत्रालय / विभाग / संगठन को भेज दी जाती हैं। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने हाल ही में #CPGRAMS और भविष्य पर 8वीं मासिक रिपोर्ट जारी की। जिसके अनुसार उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है।

रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु

  • 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक CPGRAMS पोर्टल पर 78018 पेंशनभोगी शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 72453 पेंशनभोगी शिकायतों का निवारण किया गया। दिसंबर 2023 के अंत तक 8940 मामले लंबित थे। 2023 में रक्षा लेखा के प्रधान नियंत्रक ने 18592 मामलों का निवारण किया है। पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने 13598 मामलों का तो वित्तीय सेवा विभाग ने 12682 मामलों का निवारण किया।
  • दिसंबर 2023 में 8560 पेंशनभोगी शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतें प्राप्त करने वाले प्रमुख विभाग रक्षा लेखा के प्रधान नियंत्रक, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग और वित्तीय सेवा विभाग हैं। नवंबर 2023 में 6617 शिकायतों की तुलना में दिसंबर 2023 में 7012 पेंशन शिकायतों का निवारण किया गया। लगातार 8वें महीने पेंशनभोगी शिकायतों के निवारण की संख्या 5000 मामले/माह को पार कर गई है। शिकायत निवारण का औसत समय 27 दिन था।
  • दिसंबर 2023 में ई-पीपीओ के निर्माण के लिए भविष्य मॉड्यूल को पीएफएमएस पेंशन मॉड्यूल के साथ सफलतापूर्वक एकीकृत किया गया है। दिसंबर 2023 में भविष्य सिस्टम के माध्यम से 3093 पीपीओ सफलतापूर्वक उत्पन्न किए गए थे।
]]>
Thu, 18 Jan 2024 21:26:52 +0530 Manish Kumar Shukla
दिव्यांगजनों व बुजुर्गों की सुविधा के लिए 597 रेलवे स्टेशनों पर लगे लिफ्ट और एस्केलेटर https://acntimes.com/Lifts-and-escalators-installed-at-597-railway-stations-for-the-convenience-of-disabled-and-elderly-people https://acntimes.com/Lifts-and-escalators-installed-at-597-railway-stations-for-the-convenience-of-disabled-and-elderly-people

एसीएन टाइम्स @ झाँसी l 597 रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट व एस्केलेटर लगाकर उनको दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया गया l दिसंबर 2023 तक, 372 स्टेशनों पर कुल 1287 एस्केलेटर उपलब्ध कराए गए l दिसंबर 2023 तक, 497 स्टेशनों पर कुल 1292 लिफ्ट प्रदान की गईंl

दिव्यांग, बुजुर्गों और बच्चों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे डिपार्टमेंट द्वारा विकलांग बुजुर्ग हुआ बाल यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगवा कर सुविधा विस्तार करते हुए यात्रियों की यात्रा को और आसान बना दिया है। अब बुजुर्गों व विकलांगों और बच्चों को प्लेटफार्म पर ले जाने में उनके परिवार वालों को परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।

भारतीय रेलवे भारत सरकार के "सुगम्य भारत मिशन" या सुगम्य भारत अभियान के हिस्से के रूप में अपने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों को दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य बनाने ली दिशा में एक कदम और बढाया है l रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार/वृद्धि (इन सुविधाओं में वे सुविधाएं भी शामिल हैं, जो दिव्यांगजनों के लिए हैं) एक निरंतर प्रक्रिया है। बुजुर्गों, बीमारों और दिव्यांगजनों की आसान आवाजाही की सुविधा के लिए और प्रमुख रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों तक सुगम पहुंच और आवाजाही में आसानी के लिए 'सुगम्य भारत अभियान' के हिस्से के रूप में लिफ्ट/एस्केलेटर प्रदान किए जा रहे हैं।

गौर तलब है कि कुल 597 स्टेशन हैं, जहां लिफ्ट या एस्केलेटर उपलब्ध कराए गए हैं।

कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान, 227 लिफ्ट प्रदान की गईं।

भारतीय रेल विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। रेलवे प्लेटफार्मों पर एस्केलेटर और लिफ्ट का प्रावधान यात्रियों के निकास/प्रवेश को आसान बनाएगा और साथ ही यह यात्री सुरक्षा में सुधार के लिए एक और कदम होगा।

]]>
Thu, 18 Jan 2024 04:41:28 +0530 Manish Kumar Shukla
हे राम ! 22 जनवरी को UP के सभी मंदिरों में भजन और कीर्तन कराने के शासन के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर, जानें हाईकोर्ट ने क्या लिया एक्शन https://acntimes.com/The-order-for-bhajan-and-kirtan-in-all-the-temples-of-UP-on-January-22-was-challenged-in-the-High-Court https://acntimes.com/The-order-for-bhajan-and-kirtan-in-all-the-temples-of-UP-on-January-22-was-challenged-in-the-High-Court एसीएन टाइम्स @ प्रयागराज l अयोध्या धाम में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पूरे उत्तर प्रदेश के मंदिरों में भजन कीर्तन करवाने को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश प्रदेश के सभी कलेक्टरों को जारी हुआ है। इसके अनुसार इस दिन सभी मंदिरों में भजन-कीर्तन के अलावा रामायण, रामचरित मान का पाठ, रथ यात्रा, कलश यात्रा आदि आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। फिलहाल हाईकोर्ट ने इस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।

जनहित याचिका ऑल इंडिया लाॅयर्स यूनियन (एआईएलयू) उत्तर प्रदेश के राज्य अध्यक्ष अधिवक्ता नरोत्तम शुक्ल की ओर से दाखिल की गई है। याचिका में कुल चार लोगों को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में मुख्य सचिव के आदेश को भारतीय संविधान के धर्म निरपेक्ष चरित्र व अनुच्छेद 25, 26 और 27 के खिलाफ माना है। इसमें कहा गया है कि इसके अनुसार राज्य को किसी भी धार्मिक गतिविधि, आयोजन से निरपेक्ष रहने की अपेक्षा संविधान में की गई है।

कोर्ट नहीं माना अर्जेंट सुनवाई का मैटर

याचिका कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता के समक्ष दायर की गई है। याचिकाकर्ता द्वारा कोर्ट से याचिका पर अविलंब सुनवाई की प्रार्थना भी की गई। कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति की कोर्ट ने इसे अर्जेंट (अत्यावश्यक) नहीं माना और अर्जेंट सुनवाई करने से ही इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि मामली की सुनवाई इसके सूचीबद्ध होने पर ही की जाएगी।

राजकीय कोष से स्वीकृत हुए हैं 590 लाख रुपए

उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव ने उक्त आदेश 21 दिसंबर 2023 को जारी किया था। इसके अनुसार सभी मंदिरों में 22 जनवरी को भजन-कीर्तन, रामायाण, रामचरित मानस पाठ कराना एवं रथ और कलश यात्रा निकाली जाना है। इसके लिए गांव, ब्लाॅक, जिला और शहरों में आंगनबाड़ी, आशाओं, एएनएम आदि कर्मचारियों का सहयोग भी लिया जाना है। कथावाचकों और कीर्तन मंडलियों को जिला सांस्कृतिक कौंसिल के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा राजकोष से अलग से 590 लाख रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं।

]]>
Thu, 18 Jan 2024 03:39:32 +0530 Manish Kumar Shukla
आगरा&लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मिला बुरी तरह क्षत&विक्षत शव, रातभर रौंदती रहीं गाड़ियां, सिर्फ एक अंगुली बची, फावड़े से खुरच कर उठाने पड़े अवशेष https://acntimes.com/Vehicles-kept-trampling-dead-bodies-on-Agra-Lucknow-Expressway-throughout-the-night https://acntimes.com/Vehicles-kept-trampling-dead-bodies-on-Agra-Lucknow-Expressway-throughout-the-night एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पुलिस को एक क्षत-विक्षत शव मिला है। शव के अवशेष को एकत्र करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। सभी अवशेष फावड़े से खुरच कर उठाने पड़े। बताया जा रहा है कि घने कोहने के कारण दिखाई नहीं देने से सारी रात वाहन शव को रौंदती रहीं। मौके से सिर्फ एक उंगली ही मिली जिसके आधार पर मृतक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को एक्सप्रेस-वे पर लगभग 40 वर्षीय एक शख्त की मौत की खबर मिली थी। जानकारी मिलते ही आगरा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गिरीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी साथ थी। मौके पर सड़क पर पूरी तरह क्षत-विक्षत शव मिला जिसकी सिर्फ एक उंगली ही सलामत बची थी। रात भर वाहनों के रौंदने के कारण शव की हालत ऐसी हो गई कि उसके अवशेष फावड़े से खुरच कर उठाने पड़े। फॉरेंसिक टीम शेष बची उंगली के प्रिंट लिए हैं जिसके आधार पर मृतक की पहचान की जाएगी। माना जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आर. एन. सिंह ने मीडिया को बताया कि घना कोहरा होने का करण सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की सुरक्षा गाड़ियां निरंतर गश्त करती हैं।

]]>
Wed, 17 Jan 2024 13:30:09 +0530 Manish Kumar Shukla
मोबाइल फोन उपयोग करने वालों सावधान ! गलती से भी मत करना ये काम... वरना हो जाओगे परेशान https://acntimes.com/Mobile-phone-users-beware-Do-not-do-this-even-by-mistake https://acntimes.com/Mobile-phone-users-beware-Do-not-do-this-even-by-mistake एसीएन टाइम्स @ डेस्क । भारत संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने मोबाइल फोन यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने दुर्भावनापूर्ण इनकमिंग कॉल रोकने तथा सायबर अपराधों और धोखाधड़ी से सुरक्षा के लिए सक्रिय अभियान चलाया है। विभाग ने एक कोड डायल नहीं करने की सलाह दी है।

दूरसंचार विभाग के अनुसार सायबर फ्रॉड करने वाले आए दिन नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं और उसके माध्यम से लोगों को चपत लगा रहे हैं। इसके चलते ही विभाग ने एक अभियान शुरू किया है। विभाग ने नागरिकों को ऐसी दुर्भावनापूर्ण इनकमिंग कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है। बताया गया है कि लोगों को कई बार ऐसे कॉल आते हैं जिसमें *401# और उसके बाद किसी अज्ञात मोबाइल नंबर को डायल करने के लिए कहा जाता है। ऐसा करते ही डायल करने वाले व्यक्ति के मोबाइल फोन से सारी कॉल बिना किसी रोक-टोक के अज्ञात व्यक्ति (फ्रॉड करने वाले) के मोबाइल फोन पर फॉर्वर्ड होने लगती है। इससे सभी इनकमिंग कॉल धोखेबाज व्‍यक्ति को मिलने लगते हैं। इसका इस्‍तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है। डीओटी ने घोटालेबाजों के काम करने के तरीके और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी है।

ऐसे होती है धोखाधड़ी

  • धोखेबाज व्‍यक्ति दूरसंचार ग्राहक को कॉल करता है और उनके दूरसंचार सेवा प्रदाता का ग्राहक सेवा प्रतिनिधि या तकनीकी सहायता कर्मचारी होने का ढोंग करता है।
  • धोखेबाज व्‍यक्ति ग्राहक से कहता है कि या तो उनके सिम कार्ड में कोई समस्या है या नेटवर्क या सेवा की गुणवत्ता से संबंधित कोई समस्या है और उस समस्या को ठीक करने के लिए उन्हें एक विशिष्ट कोड डायल करना होगा। यह कोड आमतौर पर *401# से शुरू होता है और उसके बाद एक मोबाइल नंबर होता है।
  • ग्राहक के ऐसा करने के बाद उनके मोबाइल फोन से बेरोकटोक कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो जाती है और उनके फोन पर आने वाली सभी कॉल आदि धोखेबाज व्‍यक्ति के मोबाइल नंबर पर भेज दी जाती हैं।
  • इसके बाद धोखेबाज व्‍यक्ति सभी इनकमिंग कॉल प्राप्त करता है और इसका इस्‍तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है।

ऐसे बचें सायबर अपराध से

  • दूरसंचार सेवा प्रदाता अपने ग्राहकों को कभी भी *401# डायल करने के लिए नहीं कहते हैं।
  • अपने मोबाइल फ़ोन की सेटिंग की जांच कर पता लगाएं कि कहीं कॉल फ़ॉरवर्डिंग तो चालू नहीं है।
  • कॉल फॉर्वर्डिंग चालू होने पर उसे तत्काल बंद कर दें।
  • कॉल फॉर्वर्डिंग सुविधा का उपयोग आवश्यकता होने पर ही करें।
]]>
Wed, 17 Jan 2024 01:03:16 +0530 Manish Kumar Shukla
CM योगी ने अयोध्या धाम में डिजिटल टूरिज्म एप और अयाेध्या पुलिस की वेबसाइट को किया लॉन्च, ई&वाहनों की भी शुरुआत की https://acntimes.com/Chief-Minister-launches-Ayodhya-Dham-Digital-Tourism-App-and-official-website-of-Ayodhya-Police https://acntimes.com/Chief-Minister-launches-Ayodhya-Dham-Digital-Tourism-App-and-official-website-of-Ayodhya-Police एसीएन टाइम्स @ अयोध्या l उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अयोध्या धाम में नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ई-वाहनों (50 इलेक्ट्रिक बसों एवं 25 ई-ऑटो) को फ्लैग ऑफ कर अयोध्यावासियों को उपहार दिया। मुख्यमंत्री ने डिजिटल टूरिज्म एप तथा अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस उद्देश्य से अयोध्या नगर निगम और अयोध्या शहर में ई-बसों एवं ई-ऑटो का शुभारम्भ किया गया है। टूरिज्म सेंट्रिक मोबाइल एप तथा अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट भी लाॅन्च की गई है।

22 जनवरी भारत की श्रद्धा और आस्था को सम्मान देने तथा भारत के स्वाभिमान और सम्मान को पुनर्स्थापित करने की पावन तिथि है। इस दिन प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि 2014 में अयोध्या धाम में, बल्कि पूरे देश और प्रदेश में रामराज्य की स्थापना का कार्य प्रारम्भ हुआ था। 22 जनवरी को यह कार्य भी मूर्त रूप लेगा। इस दिन यशस्वी भविष्य की कामना के साथ हमें श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

श्रद्धालुओं, भक्तों, यात्रियों और पर्यटकों के लिए सज रही अयोध्या नगरी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाभाविक रूप से इस पौराणिक और ऐतिहासिक तिथि को आने वाले श्रद्धालुओं, भक्तों, आस्थावान यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए अयोध्या सज रही है। यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसम्बर, 2023 को किया था। क्या कोई सोचता था कि अयोध्या में इतनी शानदार सड़कें होंगी। आज अयोध्या में राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ, जन्मभूमि पथ को देखेंगे, तो हर कोई अभिभूत होगा। मल्टीलेवल पार्किंग, गुप्तार घाट से लेकर राम जी की पेढ़ी और नए घाट का निर्माण, सूरजकुण्ड, भरतकुण्ड के सौंदर्यीकरण के कार्यक्रम को देखकर हर कोई अभिभूत हो जाएगा। इसी शृंखला में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए अवस्थापना के कार्य, अच्छे यात्री निवास, धर्मशालाओं का निर्माण, अच्छे होटल टेन्ट सिटी भी बन रही है या बन चुकी है।

200 इलेक्ट्रिक बसें और ई-ऑटो से कम होगा प्रदूषण 

सीएम योगी ने कहा ने कहा कि आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए इलेक्ट्रिक बसें, ई-ऑटो और अन्य सुविधाएं यहां पर प्रारम्भ हो रही हैं। डिजिटल टूरिस्ट एप के द्वारा आने वाला कोई भी श्रद्धालु अयोध्या के हर स्पॉट का अवलोकन कर सकें और अयोध्या को नजदीक से निहार सकें, इस दृष्टि से भी इस कार्यक्रम को आज यहां सम्पन्न किया गया है।

उन्होंने अयोध्या आने वाले सभी श्रद्धालुजन का अभी से अग्रिम अभिनन्दन करते हुए कहा कि हजारों वर्षों बाद यह अवसर आता है जब प्रभु की सेवा में कुछ कर गुजरने का अवसर मिलता है। हमारी पीढ़ी को यह अवसर मिला है। 500 वर्षों बाद प्रभु श्रीराम स्वयं के भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। देश और दुनिया आतुर है कि कब उन्हें अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिलेगा। हम सौभाग्यशाली हैं कि यहां पर हमें प्रभु का आशीर्वाद मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि अयोध्या स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे। सरकार का जो कार्य है, वह सरकार कर रही है।

चमकाई जा रही अयोध्या, बढ़ रहीं सुविधाएँ 

इन्फ्रास्ट्रक्चर, सड़कों का चैड़ीकरण, रेलवे लाइन, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ ही इलेक्ट्रिक बसें अयोध्या को चमकाने का कार्य करेंगी। इनके रूट भी तय किए जा चुके हैं। लगभग 200 इलेक्ट्रिक बसें तात्कालिक रूप से अयोध्या को दी जा रही हैं। इसे 500 बसों तक विस्तार दिया जाएगा। इसमें नगर विकास के साथ परिवहन विभाग भी शामिल है। निजी क्षेत्र को भी इस क्षेत्र में आमंत्रित किया जाए। अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी बनने जा रही है,  इसलिए हमें इस कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाना है।

हिंदी सहित अन्य भाषाओं में मिलेगी जानकारी

प्रदेश के मुखिया ने कहा कि टूरिस्ट एप से हम अयोध्या के एक-एक स्थान को देख सकेंगे, उसका अवलोकन कर सकेंगे और आसानी से महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंच सकेंगेl ये सुविधाएं हैं। ये सुविधा सिर्फ अंग्रेजी में नहीं बल्कि हिंदी, संस्कृत सहित संविधान की अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में उपलब्ध होगी।

]]>
Mon, 15 Jan 2024 20:53:21 +0530 Manish Kumar Shukla
सौर उर्जा का हब बनेगा तालबेहट, 10 गीगावाट बिजली का होगा उत्पादन, 42 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च https://acntimes.com/Talbehat-tehsil-of-Lalitpur-will-become-the-hub-of-solar-energy https://acntimes.com/Talbehat-tehsil-of-Lalitpur-will-become-the-hub-of-solar-energy  राखी झा 

एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । जिले की तालबेहट तहसील सौर ऊर्जा का हब बनने जा रही है। यहां देश की प्रतिष्ठित रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी 42,250 करोड़ रुपये का निवेश कर सौर ऊर्जा प्लांट लगाएगी। इससे 10 गीगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने करीब तीन हजार एकड़ भूमि चिह्नित की है। इसे धरातल पर उतारने की प्रक्रिया चल रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी ने 42,250 करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा का प्लांट स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था। कंपनी ने प्लांट के लिए तहसील तालबेहट के आठ गांवों में तीन हजार एकड़ भूमि भी चिह्नित कर ली है। कुछ ग्राम समाज की तो कुछ एकड़ निजी भूमि है। कंपनी इसे समझौते के तहत लीज पर लेगी। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में इतने बड़े निवेश को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में जिला प्रशासन तेजी से जुटा है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू हो जाएगा। यहां बनने वाली 10 गीगावाट बिजली कंपनी विद्युत विभाग को बेचेगी। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बिजली समस्या से भी काफी हद तक निजात मिल सकेगी।

यहां लगने वाले अन्य सोलर प्लांट

अन्य नामी कंपनियां भी सोलर प्लांट स्थापित कर रही हैं, इसमें टुस्को कंपनी दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। एक प्रोजेक्ट माताटीला बांध पर करीब 6,500 करोड़ रुपये से फ्लोटिंग सोलर प्लांट व ग्राम सरखड़ी के पास एक सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। वहीं, एसजेडीएन एनर्जी कंपनी तालबेहट क्षेत्र में पांच हजार करोड़ रुपये से सोलर प्लांट स्थापित करेगा। इसके लिए छह सौ एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है।

फैक्ट फाइल

- 187 इकाइयों ने निवेश के लिए एमओयू साइन किया।
- 53 इकाइयाें का काम अंतिम दौर में।
- 56000 करोड़ रुपये निवेश का मिला है लक्ष्य।
- 15683 करोड़ के प्रोजेक्ट का काम अंतिम चरण में।

चिह्नित कर ली गयी जमीन 

42,250 करोड़ रुपये से रिलायंस कंपनी सौर ऊर्जा का प्लांट स्थापित करेगी। 10 गीगावाट बिजली उत्पादित की जाएगी। प्लांट के लिए तीन हजार एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसे धरातल पर लाने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी।

अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी- ललितपुर

]]>
Mon, 15 Jan 2024 18:35:47 +0530 Manish Kumar Shukla
सुविधा का विस्तार : वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) रेलवे स्टेशन पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज के लिए 6 घंटे ब्लॉक लेकर 140 टन की क्रेन से चढ़ाई गर्डर, देखें वीडियो... https://acntimes.com/सवध-क-वसतर-वरगन-लकषमबई-झस-रलव-सटशन-पर-तसर-फट-ओवर-बरज-क-लए-6-घट-बलक-लकर-140-टन-क-करन-स-चढई-गरडर-दख-वडय https://acntimes.com/सवध-क-वसतर-वरगन-लकषमबई-झस-रलव-सटशन-पर-तसर-फट-ओवर-बरज-क-लए-6-घट-बलक-लकर-140-टन-क-करन-स-चढई-गरडर-दख-वडय मंडल रेल प्रबंधक और मुख्य अभियंता (ब्रिज) के मार्गदर्शन में हुआ काम, इसी साल मार्च अंत तक पूरा करना है काम

एसीएन टाइम्स @ झांसी । वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा एवं मुख्य अभियन्ता (ब्रिज) एस. सी. सागर के मार्गदर्शन में गर्डर चढ़ाने का काम किया गया। इसके लिए 140 टन की क्रेन का उपयोग किया गया। इसके लिए सुबह 8.15 से दोपहर 2.15 बजे तक का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन दूसरे प्लेटफॉर्म से किया गया।

उल्लेखनीय है इस बहुप्रतीक्षित कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक सिन्हा ने गत 09 जनवरी को सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर 12 और 13 जनवरी को ब्लॉक लेकर कार्य पूरा करने का निर्णय लिया था। इसके चलते पहले दिन 12 जनवरी को 36 मीटर लंबी 4 गर्डर प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 को जोड़ने हेतु चढ़ाई गईं। दूसरे दिन 13 जनवरी को प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 को जोड़ने वाली लाइन पर 24 मीटर लंबी 4 गर्डर रखी गईं। शेष कार्य मार्च के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।

60 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा है ब्रिज

फुट ओवर ब्रिज प्लेटफॉर्म नंबर 1 को 5 से जोड़ेगा। इस की कुल लंबाई 60 मीटर तथा चौड़ाई 6 मीटर है। इससे यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए अतिरिक्त ब्रिज उपलब्ध होगा। वर्तमान में दो ब्रिज हैं।

गर्डन चढ़ाने के दौरान ये रहे मौजूद

गर्डर चढ़ाने के लिए रेलवे द्वारा करीब 6 घंटे का ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, मुख्यालय से आए मुख्य ब्रिज इंजीनियर एस. सी. सागर, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर. डी. मौर्य, उप मुख्य इंजीनियर (ब्रिज) राजेश्वर कुशवाह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल सहित अन्य विभागीय अधिकारी, पर्यवेक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 14 Jan 2024 09:31:19 +0530 Manish Kumar Shukla
UP : उन्नाव की SBI में सांड घुंसने से मचा हड़कंप, लोग बोले& पैसे निकानले आया होगा, देखें वायरल वीडियो... https://acntimes.com/There-was-a-stir-after-the-bull-entered-SBI-video-went-viral https://acntimes.com/There-was-a-stir-after-the-bull-entered-SBI-video-went-viral एसीएन टाइम्स @ कानपुर । सोशल मीडिया पर एक सांड के बैंक में घुसने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिल की शाहगंज ब्रांच का है। सांड के घुसने से बैंक में अफरा-तफरी मच गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रह हैं, कोई कह रहा है कि यह बैंक में रुपए लेने आया होगा तो किसी का कहना है कि इसे एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर भेजने से यह नाराज हो गया।

जानकारी के अनुसार बैंक में सांड के घुसने की घटना घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव की बताई जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह शाहगंज SBI ब्रांच का है। दावे पर यकीन करें तो सांड दोपहर करीब 12 बजे घुसा। उसके घुसते ही बैंक में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बचने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मी और लोगों ने सांड को बैंक से बाहर निकाला तब जाकर लोगों की जान में जान आई।

]]>
Wed, 10 Jan 2024 16:58:26 +0530 Manish Kumar Shukla
अजब&गजब : जमीन के लिए सास की चिता पर बैठ गई बहू, पुलिस ने समझा कर अंतिम संस्कार करवाया, देवर को ज्यादा जमीन मिलने से थी नाराज महिला https://acntimes.com/Daughter-in-law-sat-on-mother-in-laws-funeral-pyre-for-land https://acntimes.com/Daughter-in-law-sat-on-mother-in-laws-funeral-pyre-for-land उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लोधौरा गांव का मामला

एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां संपत्ति बंटवारे से नाराज एक महिला ने अपनी सास की चिता पर बैठकर हंगामा काटा। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद पुलिस ने महिला सो समझाइश देकर बहू को चिता से उतारा तब जाकर बेटे ने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। 

जानकारी के अनुसार, मामला लुधौरा गांव का है। यहां रहने वाले दिवंगत गजराज सिंह की पत्नी मायावती की बीती रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अगले दिन दोपहर में मृतक महिला का छोटा बेटे ज्ञानेंद्र के घर मां के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रहा थी। इसके बाद वृद्धा का शव चिता पर रखा गया। तभी मृतका के बड़े बेटे राघवेंद्र की पत्नी वहां पहुंची और सास की चिता पर बैठ गई और हंगामा करने लगी। यह देख ग्रामीण स्तब्ध रह गए।

परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कमलापुर थाना प्रभारी कृष्णबलि सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को समझा-बुझाकर चिता से नीचे उतारा। इस पूरे घटनाक्रम में करीब तीन घंटे हो गए। पुलिस की मौजूदगी में छोटे बेटे ज्ञानेंद्र ने मां को मुखाग्नि दी।

यह थी हंगामे की वजह

हंगामा करने वाली महिला का आरोप है कि संपत्ति के बंटवारा ठीक से नहीँ हुआ है। उसके देवर को एक बीघा जमीन ज्यादा दे दी गई है। यह गलत है। इसी के चलते उसने सास की चिता पर बैठ कर हंगामा किया। उसने जमीन का बंटवारा बराबर करने की मांग की।

]]>
Tue, 09 Jan 2024 23:10:57 +0530 Manish Kumar Shukla
‘भ्रष्टाचार को कहें न और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें, क्योंकि भ्रष्टाचार बड़ी बीमारी है, आज हमारी कल तुम्हारी बारी है’ https://acntimes.com/Say-no-to-corruption-and-remain-dedicated-to-the-nation-because-corruption-is-a-big-disease https://acntimes.com/Say-no-to-corruption-and-remain-dedicated-to-the-nation-because-corruption-is-a-big-disease झांसी रेल मंडल द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान

एसीन टाइम्स @ झांसी । झांसी रेल मंडल प्रशासन द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान अतिथियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

मंडल प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें (Say no to corruption, commit to the Nation) थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें सफल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत करने के लिए समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अमित आनंद रहे। उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अपने सभी कार्य चाहे वह सरकारी हों या फिर निजी सभी कार्य पूर्ण दक्षा, ईमनदारी तथा निष्ठापूर्वक करें। उन्होंने भ्रष्टाचार का विरोध करने और राष्ट्र के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कनिष्ठ लिपिक आशीष सर्वरिया (प्रथम), मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा (द्वितीय), कार्यालय अधीक्षक आशीष कनोजिय (तृतीय), मुख्य कार्यालय अधीक्षक चाँद मोहम्मद तथा मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले उपस्थित रहे|

]]>
Sat, 09 Dec 2023 11:58:50 +0530 Manish Kumar Shukla
ऐसी है ये लुटेरी दुल्हन : FB पर फंसाती थी नौकरी वाले युवकों को, पति को नपुंसक बताकर छोड़ दिया, सिपाही व जेल आरक्षक को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया https://acntimes.com/Kanpur-police-arrested-the-promiscuous-bride https://acntimes.com/Kanpur-police-arrested-the-promiscuous-bride शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं दिया ध्यान, कोर्ट के आदेश के बाद कानपुर की कल्यानपुर पुलिस ने गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

एसीएन टाइम्स @ कानपुर । उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। महिला पर सरकारी नौकरी करने वाले युवकों से शादी रचाकर उन्हें लूटने का आरोप है। लुटेरी दुल्हन ने एक युवक को नपुंसक बताकर छोड़ दिया तो जबकि एक सिपाही और एक जेल वॉर्डर के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवकों को ठगने वाली इस युवती को साथ उसके परिवार वाले भी देते थे।

कल्यानपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के अनुसार कानपुर देहात के पुखरायां निवासी शिवम पुत्र नवाब सिंह (24) सीतापुर जेल में वॉर्डर के पद पर पदस्थ हैं। कुछ समय पूर्व उनकी फेसबुक पर 24 वर्षीय संगीता देवी उर्फ संगीता पाल पुत्री दयाराम पाल निवासी बटपरु थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। जून में दोनों ने शहर के मंधना स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली और कल्यानपुर इलाके में किराये के मकान में रहने लगे। साथ रहते हुए कुछ ही दिन बीते थे कि संगीता ने शिवम से 10 लाख रुपए और मकान की मांग की। शिवम ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह उसकी मांग पूरी नहीं कर सकता है।

अश्लील वीडियो बनाकर करने लगी ब्लैकमेल

शिवम ने मांग पूरी नहीं की तो संगीता ने किराये के घर में खुफिया कैमरे लगा दिए और शिवम के अश्लील वीडियो बना लिए। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी और अपनी मांग पूरी करने के लिए दबाव डालने लगी। इतना ही नहीं उसने ज्यादती के आरोप में फंसाने तक की धमकी दे डाली। इससे शिवम के होश उड़ गए। इसी दौरान उसे भनक लगी कि संगीता उसके पहले भी कुछ लोगों को इसी तरह फंसाकर अपना शिकार बना चुकी है। शिवम ने इसकी शिकायत पुलिस को की लेकिन उसने गंभीरता से नहीं लिया। परेशान होकर शिवम ने कोर्ट की शरण ली जहां से आदेश के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले से है शादीशुदा, सास के खाते से निकाल लिए थे 3 लाख रुपए

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई और पड़ताल की गई तो पता चला संगीता पहले से शादीशुदा है। शिवम से पहले भी वह दो लोगों को शिकार बना चुकी थी। संगीता की पहली शादी 18 दिसंबर, 2017 में आनंद बाबू पुत्र भीखम पाल निवासी मीना बगिया, थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात से हुई थी। शादी के बाद संगीता ससुरालवालों को प्रताड़ित करने लगी। सास के बैंक खाते से तीन लाख रुपए भी निकाल लिए थे। इतना ही नहीं उसने आनंद बाबू को नपुकंसक बता कर तलाक दिए बिना ही छोड़ दिया और कल्यानपुर आकर रहने लगी।

प्रधान आरक्षक को ऐसे बनाया था शिकार

इसके बाद संगीता ने मध्य प्रदेश के शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनय कुमार यादव से फेसबुक पर दोस्ती की। मामला शादी तक पहुंचा। संगीता ने विनय कुमार के अश्लील वीडियो बना लिए और उसे झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। विनय ने रुपए देने से मना कर दिया तो उसके खिलाफ न्यायालय में सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत याचिका दायर कर दी। यहां विनय कुमार से 1 लाख 90 हजार रुपए नकद और पढ़ाई के लिए 6 हजार रुपए महीना देने की बात पर समझौता हुआ। इसके बाद उसने शिवम को फंसाया जिसकी शिकायत पर आरोपी संगीता के विरुद्ध भादंवि की धारा 384, 389, 420, 495, 506, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया।

]]>
Thu, 23 Nov 2023 15:57:38 +0530 Manish Kumar Shukla
खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला ! वन विभाग के अमले ने तेंदुए के हमले से किया इनकार, सर्चिंग जारी https://acntimes.com/Leopard-attacks-farmer-working-on-farm https://acntimes.com/Leopard-attacks-farmer-working-on-farm उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पाली कस्बे के मामला

एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । जिले के पाली कस्बे में खेत पर काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में किसान के चेहरे कंधे और पीठ पर घायल हो गया। घायल किसान के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे किसान पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए की सर्चिंग शुरू कर दी थी लेकिन देर रात तक भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार पाली कस्बे के वार्ड क्रमांक तीन कुरयाना निवासी दशरथ कुशवाह अपने घर से कुछ दूर अपने खेत पर पानी दे रहा था। तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। किसान की चीख सुनकर लोगों ने शोर मचाया जिससे तेंदुआ भाग गया। बताया जा रहा है कि भागते समय तेंदुए ने अशोक नामक एक अन्य व्यक्ति को भी घायल कर दिया।

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम सोमवार को देर रात तक तेंदुए की सर्चिंग की जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक तेंदुए का पता नहीं चल सका था। इससे वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमला किसी अन्य जंगली जानवर अथवा कुत्ते द्वारा किया गया है। अधिकारियों की मानें तो घायल व्यक्ति के चेहरे और कंधे पर चोट का निशान देख कर तेंदुए के हमले की पुष्टि नहीं हो रही है। फिर भी एहतिहात के तौर पर रात में गश्त जारी रहेगी। इधर, भयग्रस्त ग्रामीणों ने रात्रि जागकरण करने का निर्णय लिया था।

]]>
Tue, 21 Nov 2023 00:29:33 +0530 Manish Kumar Shukla
डीआरएम सिन्हा ने किया वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी & ललितपुर & आगासोद रेल खंड का निरीक्षण, संरक्षा व गुणवत्ता के साथ काम पूरे करने के दिए निर्देश https://acntimes.com/DRM-Sinha-inspected-Veerangana-Laxmibai-Jhansi-Lalitpur-Agasod-rail-section https://acntimes.com/DRM-Sinha-inspected-Veerangana-Laxmibai-Jhansi-Lalitpur-Agasod-rail-section एसीएन टाइम्स @ ललितपुर / झांसी । नवागत मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आगासोद तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ललितपुर सहित अन्य स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा भी लिया। उन्होंने स्टेशन पर तीसरी लाइन का निरीक्षण भी किया।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - ललितपुर - आगासोद खंड का निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक सिन्हा ने गाड़ी संख्या 12002 शताब्दी एक्सप्रेस के इंजिन से किया। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ललितपुर तक स्टेशनों, रेलवे ट्रैक और अन्य संस्थापनों का जायजा लेने के दौरान ट्रेन के लोको पायलटों से संरक्षित यात्रा के लिए उनकी कार्य प्रणाली भी परखी। तदुपरांत ललितपुर स्टेशन पहुंचकर उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे विकास कार्य देखे। उन्होंने रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम, कैटरिंग स्टॉल, पार्सल आदि यात्री सुविधाएं भी जांची। सफाई को और बेहतर बनाने, चल रहे कार्य समय सीमा में संरक्षा के उच्च मानदंडों के साथ पूरा करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। ललितपुर स्टेशन पर मीडिया से चर्चा के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया को दूसरी ओर तक जोड़ने की बात भी कही। उन्होंने स्टेशन पर तीसरी लाइन का भी सघन निरीक्षण किया।

स्क्रैप व अन्य परिसंपत्तियों के निष्पादन का निर्देश

डीआरएम सिन्हा ने ललितपुर से आगासोद खंड व स्टेशनों का सघन दौरा किया। निरीक्षण का उद्देश्य खंड की संरक्षा सुनिश्चित के साथ तीसरी लाइन के चल रहे विकास कार्य का अवलोकन रहा। इस दौरान सिन्हा ने धौर्रा यार्ड, मोहासा, करोंदा और आगासोद के साथ आगासोद से धौर्रा के मध्य चल रहे तीसरी लाइन के कार्य और यार्ड का भी जायजा लिया। स्क्रैप और अन्य परिसंपत्तियों के उचित निष्पादन के निर्देश दिए। सिन्हा ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के साथ स्टाफ को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। आगासोद प्लेटफॉर्म, स्टेशन चार्ट, पैनल रूम देखे।

गुणवत्ता को ध्यान में रखकर करें काम

डीआरएम सिन्हा ने टर्न आउट, कर्व के साथ अपने निरीक्षण में संरक्षा पर विशेष जोर दिया। प्वाइंट, ट्रैक आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इंजीनियरिंग, सिग्नल एंड दूरसंचार और विद्युत संबंधी संरक्षा का जायजा लिया। ब्लैक कॉटन सॉइल क्षेत्र के दृष्टिगत कार्य को उसी गुणवत्ता को ध्यान में रखने के निर्देश दिए। ट्रैक की गुणवत्ता के साथ ही समपार फाटक भी चैक किए। आगासोद से मालखेड़ी इंटरचेंज पॉइंट पर ट्रेन संचालन तथा टॉवर वैगन (एक विशेष प्रकार निरीक्षण यान) से ललितपुर से आगासोद तक निरीक्षण किया। टॉवर वैगन में ओएचई में लगने वाले उपकरण उपलब्ध रहते हैं जो नियमित अनुरक्षण कार्य के साथ विशेष परिस्थिति में उपयोग किए जाते है।

आरपीएफ के सुपरवाइजर को दिए निर्देश

निरीक्षण के अंत में उन्होंने इंजिनियरिंग, इलेक्ट्रिकल परिचालन कमर्शियल एवं आरपीएफ (रेल सुरक्षा बल) के सुपरवाइजर को बुलाकर स्पष्ट दिशा निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की जन समस्याओं की शिकायतें और स्टेशन की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने हिदायत दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन भी दिए।

ये रहे मौजूद

डीआरएम के  निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (मध्य) कपिल गोयल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सिग्नल एवं दूरसंचार) विष्णु गुप्ता, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अमित आनंद, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) नितिन गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण), वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अतुल यादव, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर (निर्माण) नितिन वर्मा, उप मुख्य सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर (निर्माण) आशीष सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 23 Jul 2023 22:24:46 +0530 Manish Kumar Shukla
भारी बारिश से उफन पड़ीं नदियां, तेज बहाव के कारण बह गईं पुलिया पार कर रहीं आधा दर्जन गायें, देखें लाइव वीडियो https://acntimes.com/Half-a-mirror-of-cows-washed-away-in-Odi-river-due-to-rain https://acntimes.com/Half-a-mirror-of-cows-washed-away-in-Odi-river-due-to-rain एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । जिले में शनिवार रात से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। इससे नदी-नालों उफन पड़े हैं। रविवार सुबह मड़ावरा तहसील में दिदौनिया-नीमखेड़ा मार्ग पर ओडी नदी में आई बाढ़ के कारण पुल पार कर रहीं आधा दर्जन गायें डूब गईं। गोवंश के नदी में बहने का वीडियो वायरल होने के बाद एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

ललितपुर जिले में शनिवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। रविवार सुबह मड़ावरा तहसील के ग्राम दिदौनिया-नीमखेड़ा मार्ग पर ओडी नदी बहती है। भारी बारिश के कारण ओडी नदी उफन पड़ी। इसका पानी पुल के ऊपर से होकर बह रहा है। इसी दौरान करीब एक दर्जन गायें पुल पार कर रहीं थी तभी पानी के तेज बहाव में वे संतुलन खो बैठीं और पुल के नीचे नदीं में गिर पड़ीं। उन्हें बचाने के लिए ग्रामीणों ने प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। नदी में डूबी गायें पानी बहाव ज्यादा होने से वे काफी दूर तक बह गईं जिन्हें आगे जाकर बचा लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मड़ावरा के उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार नरेशचंद्र और मदनपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि उफनते नाले में जानवर बह गए थे, लेकिन वह सभी सुरक्षित हैं और आगे जाकर किनारे लग गए थे उन्होंने कहा कि मार्ग पर आवागमन रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील की है कि अपने जानवरों को इस उफनाते पुल पर से ना ले जाएं।

]]>
Mon, 10 Jul 2023 04:20:08 +0530 Manish Kumar Shukla
झांसी रेल मंडल के भारत स्काउट एवं गाइड ने लगाया नववर्ष मेला&2023, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने लिया खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद https://acntimes.com/Bharat-Scouts-and-Guides-organized-New-Year-Fair-2023-in-Jhansi-Railway-Division https://acntimes.com/Bharat-Scouts-and-Guides-organized-New-Year-Fair-2023-in-Jhansi-Railway-Division एसीएन टाइम्स @ झांसी । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा नव वर्ष मेला 2023 का आयोजन किया गया। आयोजन जिला प्रशिक्षण केंद्र पश्चिम रेलवे कॉलोनी झाँसी में हुआ। मुख्य अतिथि मंडल वित्त प्रबंधक एवं सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) मनोज कुमार सिंह थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) संजय चतुर्वेदी  एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) उत्तर प्रदेश  पूनम संधू रहे।

अतिथियों ने स्काउट एवं गाइड की जनक वेडन पावेल के चित्र पर माल्यर्पण कर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित किया। मेले में विभिन्न प्रकार के खेलों एवं विभिन्न खानपान के स्टॉल लगाए गए। इनका आनंद मुख्य अतिथि, रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने लियाI आयोजन में संस्था के कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर व गाइडर सहित 80 सदस्यों ने भाग लिया। 

ये रहे मौजूद

आयोजन में जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) शशि व्यास, जिला सचिव विवेक पुरवार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) के. के. कुशवाहा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) नीतू श्रीवास्तव, जिला प्रशिक्षण सलाहकार (रोवर) निर्मल सिंह, जिला प्रशिक्षण सलाहकार (कब) दिलीप बोरकर, जिला कोषाध्यक्ष मनीष बाजपेयी, सहायक जिला सचिव आशीष श्रीवास्तव, रवि पटेरिया, पंकज देवधर, अभिषेक कुशवाहा, अनीता वर्मा, बी. के. उपाध्याय, रेखा उपाध्याय, शैलेन्द्र दुबे, सिद्धार्थ सहरिया, रवीश शर्मा, अजय प्रताप, नेहा माहौर, नीरज त्रिपाठी, उमेश वर्मा, मनीष वर्मा, वसीम अहमद, अरविन्द कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, लोकेश मीना आदि उपस्थित रहेI

]]>
Sun, 15 Jan 2023 23:56:44 +0530 Manish Kumar Shukla
DFCCIL से कनेक्टिविटी के लिए सोहावल रेलवे स्टेशन पर हो रहा इंटरलॉकिंग का कार्य, प्रभावित होगा रेल यातायात https://acntimes.com/Rail-traffic-will-be-affected-due-to-interlocking-work-at-Sohawal-station https://acntimes.com/Rail-traffic-will-be-affected-due-to-interlocking-work-at-Sohawal-station एसीएन टाइम्स @ झांसी । रेल प्रशासन द्वारा (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) DFCCIL से कनेक्टिविटी के लिए सोहावल रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है। इससे मंडल से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से कुछ ट्रेनों को मार्ग बदल कर चलाया जाएगा। जबकि कुछ निरस्त रहेंगी। कुछ निर्धारित समय से कुछ देरी से चलेंगी।

ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी   

  • ट्रेन सं. 22445 कानपुर सेन्ट्रल - अमृतसर 16.01.23 से 23.01.23 तक निरस्त रहेगी।
  • ट्रेन सं. 22446 अमृतसर - कानपुर सेन्ट्रल ट्रेन 17.01.23 से 24.01.23 तक निरस्त रहेगी।    

इन गाड़ियों का मार्ग बदला

  • ट्रेन सं. 12549 दुर्ग – जम्मूतवी 17.01.23 से 24.01.23 तक अम्बाला, चंडीगढ़, सनहवाल, लुधियाना निल होकर चलेगी।
  • ट्रेन सं. 22705 तिरुपति - जम्मू तवी 17.01.23 से 24.01.23 तक अम्बाला, चंडीगढ़, सनहवाल, लुधियाना निल होकर चलेगी।
  • ट्रेन सं. 20847 दुर्ग - उधमपुर 18.01.23 से 25.01.23 तक अम्बाला, चंडीगढ़, सनहवाल, लुधियाना, राजपुरा होकर चलेगी।
  • ट्रेन सं. 15708 अमृतसर - कटिहार  24.01.23 को लुधियाना – धूरी – राजपुरा खन्ना, सरहिंद होकर चलेगी।
  • यह गाड़ी प्रभावित होगी 
  • ट्रेन सं. 22125 नागपुर - अमृतसर 21.01.23 को 60 मिनट (अम्बाला मंडल)।
  • ट्रेन सं. 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - डॉ. आम्बेडकर नगर 24.01.23 को 95 मिनट (फिरोजपुर मंडल)।
  • ट्रेन सं. 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - बांद्रा (ट.)  24.01.23 को 30 मिनट की देरी से चलेगी (फिरोजपुर  मंडल)।
]]>
Sat, 14 Jan 2023 13:54:49 +0530 Manish Kumar Shukla
उत्‍तर मध्‍य रेलवे ने जीएम सतीश कुमार के निर्देशन में कर दिया बड़ा काम, 200 करोड़ रुपए का राजस्व कैसे किया अर्जित, आप भी जान लीजिए https://acntimes.com/North-Central-Railway-collected-revenue-of-200-crores-by-doing-one-thing https://acntimes.com/North-Central-Railway-collected-revenue-of-200-crores-by-doing-one-thing एसीएन टाइम्स @ प्रयागराज । उत्‍तर मध्‍य रेलवे ने ‘जीरो स्‍क्रैप मिशन’ के तहत 12 जनवरी 2023 तक, स्‍क्रैप  विक्रय से कुल 200.83 करोड़ का राजस्‍व अर्जित किया है। यह महाप्रबंधक सतीश कुमार के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन के तहत संभव हुआ है। यह राजस्व गत वर्ष की तुलना में 14.5 फीसदी ज्यादा है। 

उत्‍तर मध्‍य रेलवे ने वित्‍त वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित रुपए 200 करोड़ के लक्ष्‍य को जनवरी के शुरुआती दिनों में ही पार कर लिया है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक कुल रुपए 171 करोड़ मूल्‍य के स्‍क्रैप  का निपटान किया गया था। इस तरह वित्‍त वर्ष में 14.5 % की वृद्धि दर्ज हुई है। महाप्रबंधक सतीश कुमार के दिशा निर्देशन में तेजी से चलाए जा रहे  स्क्रैप निष्पादन अभियान में उत्तर मध्य रेलवे के सभी मंडलों एवं  कारखानों में पड़े अनुपयोगी व स्क्रैप मदों को एकत्र करके बिक्रय किया गया। इससे यह राजस्व प्राप्त हुआ। इस अभियान से कार्य-स्थल व पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने में भी मदद मिल रही है।

रेलवे को स्क्रैप मुक्त बनाने को लेकर हैं प्रतिबद्ध

उत्‍तर मध्‍य रेलवे ने इस राजस्‍व को जुटाने के लिए करीब 19095 मीट्रिक टन रेल पथ लौह, 17772 मीट्रिक टन वर्कशॉप का लौह-स्‍क्रैप तथा 415 मीट्रिक टन नॉन-फेरस स्‍क्रैप के साथ 231 माल डिब्बे, 14 सवारी डिब्बे  तथा 04 इंजन की ई-नीलामी के माध्‍यम से बिक्री की गई। उत्‍तर मध्‍य रेलवे के सभी मंडल, कारखाने व अन्य संस्‍थान इस अभियान से रेलवे को ‘स्‍क्रैप मुक्‍त‘ बनाने के लिए प्रतिबद्ध व सतत् प्रयासरत हैं।

]]>
Fri, 13 Jan 2023 10:56:24 +0530 Manish Kumar Shukla
बाघ की फांसी लगने से मौत, पन्ना टाइगर रिजर्व के पास क्लच वायर से पेड़ पर लटका मिला शव, लोग बोले& यह सुसाइड कैसे कर सकता है https://acntimes.com/Tiger-death-due-to-hanging-in-Chhatarpur-district-near-Panna-Tiger-Reserve https://acntimes.com/Tiger-death-due-to-hanging-in-Chhatarpur-district-near-Panna-Tiger-Reserve एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से बड़ी और चौंकाने वाली खबर आ रही है। यहां पन्ना टाइगर रिजर्व से लगे छतरपुर जिले के जंगल में एक बाघ की फांसी लगने से मौत का मामला सामने आया है। यहां क्लच वायर के फंदे से बाघ का शव लटका मिला है। यह देखने वालों का कहना है कि- आखिर बाघ सुसाइड कैसे कर सकता है?

टाइगरों (बाघों) की लगातार मौत हो रही मौतों के कारण पन्ना जिला चर्चा में हैं। यहां छतरपुर जिले के उत्तर वन मंडल क्षेत्र देवेंदनगर की विक्रमपुर नर्सरी के पास एक वयस्क आदमकद शरीर वाले बाघ का श्व क्लच वायर से एक पेड़ से लटटका मिला। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व का अमला घटनास्थल पर पहुंच गया है। होश उड़ा देने वाली यह घटना लोगों के गले नहीं उतर रही है। उनकी यह समझ नहीं आ रहा कि कोई बाघ यहां कैसे पहुंचा और फिर वह फांसी के फंदे से कैसे लड़क गया। 

पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा मामला

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोटमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने पड़ताल भी शुरू कर दी है। सीसीएफ संजीव झा के अनुसार पड़ताल जारी है। यह शिकार है अथवा दुर्घटना, इसका पता लगाया जा रहा है। यहां बाघ की मौजूदगी को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है इससे काफी कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

]]>
Wed, 07 Dec 2022 13:42:53 +0530 Manish Kumar Shukla
पिपरई ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की लगाई गुहार, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Allegations-of-corruption-in-the-development-works-of-Piprai-Gram-Panchayat https://acntimes.com/Allegations-of-corruption-in-the-development-works-of-Piprai-Gram-Panchayat मोहित पटैरिया

एसीएन टाइम्स @ तालबेहट । विकासखंड के पिपरई गांव के पंचायत सदस्यों ने गांव में हो रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि जो भी कार्य हो रहे हैं उनकी जानकारी पंचायत सदस्यों को नहीं दी जा रही है और न ही खुली बैठक ही हो रही है।

पिपरई ग्राम पंचायत के सदस्यों ने विकासखंड अधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत करने वालों में हरिराम, धनुष कुंवर, बहादुर सिंह, रतनसिंह, अरविंद, शीला, वृषभान सहित अन्य ग्रामण शामिल हैं। सभी पंचायत सदस्यों ने शिकायती पत्र में बताया कि विकासखंड अधिकारी एवं रोजगार सेवक द्वारा जो भी कार्य करवाए जा रहे हैं उसमें आर्थिक अनियमितता बरती जा रही है।

कागजों में ही हो रहा विकास

ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्य कागजों में चल रहे हैं जबकि मौके पर कोई कार्य होना नहीं पाया जाता है। इसका पता लगाने के लिए जांच करवाई जानी चाहिए। पंचायत सदस्यों के अनुसार शपथ ग्रहण के बाद हुई बैठक में जो भी विकास कार्य स्वीकृत हुए थे वे अब तक नहीं हो सके हैं। कार्य बिना प्रस्ताव पारित किए मनमाने ढंग से किए जा रहे हैं। इसका रजिस्टर तक सार्वजनिक नहीं किया जाता है। अतः विकास कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

--------------------

--------------------

आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

...तो परेशान न होंअपना...

'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

अपनाइयेएक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

क्योंकि,

'जल ही जीवन है'

'Change Your Mind - Change Your Life'

जानने के लिए संपर्क करें

9826809338 या 7470909338 पर

]]>
Tue, 06 Sep 2022 04:07:34 +0530 Manish Kumar Shukla
बिग ब्रेकिंग : बेतवा नदी में जलस्तर बढ़ा जलस्तर, चारा काटने गए 6 लोग फंसे, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन https://acntimes.com/6-people-who-went-to-harvest-fodder-after-reading-the-water-level-in-Betwa-river-got-trapped-in-the-flood https://acntimes.com/6-people-who-went-to-harvest-fodder-after-reading-the-water-level-in-Betwa-river-got-trapped-in-the-flood एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से किसलवास गांव का नाला पानी में डूब गया। इससे चारा काटने गए 6 ग्रामीण बाढ़ में फंस गए। पुलिस ने ग्रामीणों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार ललितपुर जिले के जखौरा थानाक्षेत्र में ग्राम किसलवास का नाला उफन पड़ा है। ऐसा राजघाट बांध के गेट से छोड़े गए पानी के कारण बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ना है। पानी नाले से कई फीट ऊपर बह रहा है। इससे किसलवास गांव के 6 लोग बाढ़ के कारण फंस गए। इनमें तीन पुरुष, 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण चारा काटने नाले के पार गए थे। इस बीच जलस्तर बढ़ने से वे दूसरी तरफ ही फंस गए।

पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंच कर राजघाट के गेट बंद करवा दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को बचाने के लिए रेस्कूल ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें राजघाट से स्टीमर मंगवाया गया है। इसके अलावा सर्च लाइट और गोताखोरों की टीम की मदद ली जा रही है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।

]]>
Sun, 21 Aug 2022 11:45:20 +0530 Manish Kumar Shukla
खूनी संघर्ष : पहले खेत से आम उठाने से रोका, फिर बोल दिया कुल्हाड़ी और लाठी से हमला, महिलाओं से मारपीट का भी आरोप https://acntimes.com/bloody-struggle-over-the-matter-of-picking-mangoes-from-the-field-in-pawa-village-of-talbehat https://acntimes.com/bloody-struggle-over-the-matter-of-picking-mangoes-from-the-field-in-pawa-village-of-talbehat मोहित पटेरिया

एसीएन टाइम्स @ तालबेहट । कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पवा में जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पवा निवासी बलराम कुशवाह (25) पुत्र तुलसी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसमें उसने बताया कि वह अपने भाइयों के साथ खेत पर काम कर रहा था। तभी आरोपित रमेश पुत्र कन्हाई यादव, जहान सिंह एवं सुजान सिंह दोनों पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम पवा आए। उनके हाथों में लाठियां और कुल्हाड़ी थी। आरोपितों ने कहा अगर तुमने आम के फल उठाए तो सबको काट कर फेंक देंगे।

जब बलराम ने कहा कि जमीन हमारी है और आम के पेड़ भी हमारे हैं। इसलिए हमने आम व्यापारी को बेचे। बलराम ने आम उठाने की बात कही तो आरोपितों ने उस पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों और परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। बलराम का आरोप है कि आरोपित पक्ष दबंग है। अतः उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था। घायलों का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। 

]]>
Fri, 24 Jun 2022 09:08:19 +0530 Manish Kumar Shukla
बांध के पास भैंस चरा रहा था किशोर, आकाशीय बिजली गिरने से हो गई मौत https://acntimes.com/teenager-was-grazing-buffalo-near-the-dam-died-due-to-lightning https://acntimes.com/teenager-was-grazing-buffalo-near-the-dam-died-due-to-lightning एसीएन टाइम्स @ तालबेहट । उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तेरई फाटक चौकी अंतर्गत अंकित पुत्र राजकुमार रजक निवासी ग्राम रामपुर शुक्रवार दोपहर भैंसे चराने शहजाद बांध के पास गया था। इसी दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन किशोर को गंभीर हालत में समुदाय स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

]]>
Fri, 17 Jun 2022 16:52:27 +0530 Manish Kumar Shukla
चंद मिनटों में आग में जलकर खाक हो गई गरीब की झोपड़ी, पीड़ित ने गांव के दबंगों पर लगाया आरोप, देखें वीडियो... https://acntimes.com/In-a-few-minutes-the-poor-s-hut-was-burnt-to-ashes-in-the-fire-the-victim-accused-the-village-bullies https://acntimes.com/In-a-few-minutes-the-poor-s-hut-was-burnt-to-ashes-in-the-fire-the-victim-accused-the-village-bullies मोहित पटेरिया

एसीएन टाइम्स @ तालबेहट । बीते रात पूराकला थाना क्षेत्र के ग्राम भैसनवारा खुर्द निवासी व्यक्ति खेत पर स्थित झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही मिनट में झोपड़ी खात में बदल गई। झोपड़ी मालिक ने गांव के ही दबंगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार भैसनवारा खुर्द के रहने वाले बृजेंद्र पिता जवाहर यादव ने पुराकला थाने में लिखित शिकायत दी है। इसमें बताया कि उसके खेत पर झोपड़ी बनी थी जिसे बीती रात किसी ने आग लगा दी। झोपड़ी लकड़ियां रखी थी जिनकी कीमत तकरीबन 20 हजार रुपए होगी। आग लगने से झोपड़ी और लकड़ी आदि सामान जल गया।

घटना के वक्त वह खेत से दूर अपने घर में था। लोगों से पता करने पर खेत पहुंचा लेकिन लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बृजेंद्र के अनुसार जब वह घर लौट रहा था तब शंकर मंदिर के पास गांव के ही तीन दबंग संदिग्ध स्थिति में बैठे नजर आए। बृजेंद्र ने गांव के दबंगों पर ही आग लगाने का आरोप लगाया है।

]]>
Tue, 14 Jun 2022 13:36:59 +0530 Manish Kumar Shukla
बड़ा हादसा... : अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 14 मजदूरों की मौत और 19 घायल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने का था लाइसेंस, बना रहे थे पटाखे https://acntimes.com/Explosion-in-illegal-firecracker-factory-kills-14-workers-19-are-fighting-for-life-and-death https://acntimes.com/Explosion-in-illegal-firecracker-factory-kills-14-workers-19-are-fighting-for-life-and-death एसीएन टाइम्स @ यूपी डेस्क । हापुड़ जिले में अवैध रूप से चल रही एक पटाफा बनाने की फैट्री 14 मजदूरों की मौत का कारण बन गई हैं। बारूद में रसायन मिलाने के दौरान हुए विस्फोट में 19 मजदूर गंभीर घायल हो गए जिनमें से एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बाकी घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

हादसा उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में हुआ। यहां वर्षों से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। फैक्टरी 14 मजदूरों की जिंदा कब्र बन गई। हादसे में घायल हुए 19 लोगों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग और मेरठ के अस्पतालों में चल रहा है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बारूद में रसायन मिलाते समय लापरवाही बरतने के दौरान जोरदार धमाका जिससे पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। जिस वक्त धमाका हुआ फैक्ट्री में करीब 35 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके की गूंज करीब 5 किमी दूर तक सुनाई दी।

दिलशाद नामक व्यक्ति की थी फैक्ट्री, वसीम को दे रखी थी किराए पर

जानकारी के अनुसार अवैध फैक्ट्री मेरठ निवासी दिलशाद नामक व्यक्ति की है जिसका लाइसेंस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने का है। दिलशाद ने अपनी फैक्ट्री हापुड़ जिले के वसीम नामक व्यक्ति को किराए पर दे रखी है। सूत्र बताते हैं कि गैरकानूनी रूप से पटाखे निर्माण के अवैध कारोबार में दोनों की पर्टनरशिप थी। यहां काम कर रहे मजदूर पटाखा निर्माण को लेकर प्रशिक्षित भी नहीं होने की जानकारी सामने आई है। लोगों का कहना है कि रोज देर रात में फैक्ट्री में ट्रक आते थे और उनमें सामान आता और जाता था। पटाखे बनाने का अवैध कारोबार यहां काफी समय से किया जा रहा था।

किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन

घटना को लेकर किसान संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मरने वालों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपए देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध तरीके से चल रही सभी फैक्ट्रियों को सील किया जाए। मामले में पुलिस ने धारा 286, 287, 304, 308, 337 और 338 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

फैक्ट्री के अंदर मिली संदिग्ध जीचें, सीएम ने दिए जांच के आदेश

घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और जांच के निर्देश दिए।

एडीएम करेंगी हादसे की मजिस्ट्रियल जांच

हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम के अनुसार हादसा बॉयलर फटने से होने का पता चला है। मामले की जांच की जा रही है। मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। डीएम ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जांच एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन को सौंपी है। UPSIDC क्षेत्र की सभी फैक्ट्रियों की जांच जांच कराई जाएगी। फैक्ट्री के अंदर से कारतूस जैसी प्लास्टिक की चीजें भी बरामद की गई हैं। इनमें बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा था। 

]]>
Mon, 06 Jun 2022 11:33:52 +0530 Manish Kumar Shukla
Kanpur में तनाव : पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद के दौरे के बीच कानपुर में दो समुदायों में पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां https://acntimes.com/Kanpur-Tension-Between-the-visit-of-PM-Modi-and-President-Kovind-stone-pelting-between-two-communities-in-Kanpur https://acntimes.com/Kanpur-Tension-Between-the-visit-of-PM-Modi-and-President-Kovind-stone-pelting-between-two-communities-in-Kanpur भाजपा नेता नूपुर के मोहम्मद साहब के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी पर कानपुर में हुई बवाल

एसीएन टाइम्स @ कानपुर । कानपुर के यतीमखाना स्थित सद्भावना चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों में में झड़प हो गई। भाजपा नेता नूपुर द्वारा हजरत मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा शुक्रवार को बाजार बंद का ऐलान किया गया था। जुमे की नमाज होने के बाद भीड़ जुटने लगी और थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। इससे तनाव बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया।

 भाजपा नेता के कथित विवादित बयान के विरोध में प्रस्तावित बाजार बंद के आह्वान के चलते परेड मैदान में बड़ दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया। स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास कर रही पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हुए थे। जुमे की नमाज के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। बलवे में कई लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बलवे में शामिल 18 लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। इसकी पुष्टि कानपुर के विजय मीणा ने की। पत्‍थराव के बाद कानपुर की डीएम नेहा शर्मा एवं ज्‍वाइंट कमिश्‍नर आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। डीएम शर्मा ने बताया लॉ एंड ऑर्डर का मामला निर्मित हो गया था। अब स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। गौरतबल है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर देहात के प्रवास पर हैं। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ हैं।

]]>
Sat, 04 Jun 2022 09:31:27 +0530 Manish Kumar Shukla
झांसी रेल मंडल के सभी टिकट बुकिंग व रिजर्वेशन काउंटर पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू, दो माह में माल लदान में भी किया उल्लेखनीय प्रदर्शन https://acntimes.com/Digital-payment-facility-started-at-all-stations-of-Jhansi-division-also-made-remarkable-performance-in-freight-loading-in-two-months https://acntimes.com/Digital-payment-facility-started-at-all-stations-of-Jhansi-division-also-made-remarkable-performance-in-freight-loading-in-two-months अप्रैल व मई में झांसी रेल मंडल को मिला 152.77 करोड़ का राजस्व, पिछले साल इस अवधि से 26.37 फीसदा ज्यादा हुई कमाई

एसीएन टाइम्स @ झांसी । नकद रुपए-पैसे लेकर घूमने में जोखिम की समस्या देखते हुए झांसी रेल मंडल ने डिजिटल भुगतान प्रणाली की सुविधा शुरू की। अब मंडल के सभी बुकिंग और आरक्षण काउंटर पर यूपीआई और क्यूआर कोड के मध्यम से भुगतान कर सकते हैं। उधर, मंडल ने माल लदान और राजस्व बढ़ाने के मामले में भी मंडल प्रशासन का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा।

मंडल रेल प्रशासन यात्रियों की सविधाएं जुटाने में हमेशा तत्पर रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए झांसी मंडल में डिजिटल लेन-देन के उद्देश्य से सभी बुकिंग और आरक्षण काउंटर पर UPI / QR के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था की है। मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध है की उक्त माध्यमों का अधिक से अधिक प्रयोग कर डिजिटल इंडिया अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करें।

आशुतोष, डीआरएम- झांसी

डीआरएम आशुतोष ने बताया कैशलेस भुगतान मुद्रा की चोरी, जालसाजी और डकैती सहित कई चिंताओं को दूर करता है। इसके अलावा, यह सुरक्षा लागतों को कम करता है। इससे और आपको बिना नकद आहरण के साथ ही जब चाहें, जो कुछ भी आप चाहते हैं वह खरीदने की सुविधा प्रदान करता  है। डिजी धन अभियान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने का एक अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य अपने हर दिन के वित्तीय लेन-देन में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में हर नागरिक, छोटे व्यापारी और व्यापारी सक्षम बनाना है। इस अभियान में कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने देश भर में कार्यशालाएं और जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। 

अप्रैल - मई में मंडल ने 7.48 लाख मीट्रिक माल का किया लदान

झाँसी रेल मंडल माल लदान एवं राजस्व में वृद्धि हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसके अंतर्गत मंडल द्वरा वैगन लदान में उत्कृष्ट कार्य करते हुए मई 2022 में 12 हजार 864 वैगनों के माध्यम से 7 लाख 48 हजार 525 मीट्रिक टन माल का लदान किया गया। इससे मंडल को 74.21 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त किया। यह पिछले वर्ष सामान अवधि में अर्जित हुए राजस्व 64.34 करोड़ से 15.33 प्रतिशत ज्यादा है| मंडल ने पिछले साल मई में 5.96 लाख टन माल लदान किया गया था जो कि अब बढ़ कर 7.48 लाख टन हो गया। यह उपलब्धि 25.48 प्रतिशत की दर्ज की गई|

मंडल ने इस वर्ष अप्रैल से मई तक कुल 152.77 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया। यह गत वर्ष इसी अवधि में अर्जित हुए राजस्व 120.89 करोड़ रुपए से 26.37 प्रतिशत ज्यादा है| मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने उक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्बंधित कर्मचारियों को शुभकामना दीं। उन्होंने रेकर्मचारियों को बढ़त को बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया |  

15 जून को लगेगी रेलवे की पेंशन अदालत

मंडल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पेंशनधारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत का आयोजन किया जाना है। पेंशन अदालत 15 को को सुबह 10.00 बजे बुंदेलखंड क्लब, झाँसी में लगेगी। मंडल प्रशासन ने सभी पेंशन धारकों से तय समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए अनुरोध किया है|

]]>
Fri, 03 Jun 2022 01:09:45 +0530 Manish Kumar Shukla
ईसाई बनने के लिए मिला मकान व नौकरी का लालच तो 40 लोगों ने अपने घरों के आगे लटका दिए ‘क्रॉस’ के चिह्न, 1 आरोपी हिरासत में https://acntimes.com/Got-a-house-and-job-to-become-a-Christian-40-people-hung-cross-signs-in-front-of-their-homes https://acntimes.com/Got-a-house-and-job-to-become-a-Christian-40-people-hung-cross-signs-in-front-of-their-homes बरेली के बिचपुरी गांव का मामला, हिंदू संगठन की शिकायत पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

एसीएन टाइम्स @ डेस्क । उत्तर प्रदेश के बिथरी चेनपुरा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व में खुद धर्म परिवर्तन कर चुके एक व्यक्ति व गिरोह ने क्षेत्र के 40 लोगों को धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनने का ऑफर दिया। इसके एवज में उसने नया मकान और नौकरी देने जैसे प्रलोभन दिए। बातों में आकर लोगों ने अपने घरों के आगे क्रॉस के चिह्न लटका दिए। वे एक मकान में सामूहिक धर्म प्रार्थना कर रहे थे तभी हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस जा धमकी। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

बरेली के बिचपुरी गांव में धर्मपरिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ करते हुए। (स्रोत- सोशल मीडिया)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव का है। बिथरी पुलिस के अनुसार केसरपुर निवासी हिंदू संगठन के हिमांशु पटेल नामक एक व्यक्ति ने सूचना दी। उसने बताया कि गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना मिल रही है। यहां विगत कई दिन से कुछ सक्रिय हैं और लोगों के घरों में प्रार्थना सभाएं करवा रहे हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो एक घर में प्रार्थना सभा चलने का पता चला। घर का दरवाजा बंद था। दरवाजा खुलवाकर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहां 40 लोग प्रार्थना सभा करते मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने मौके से गोरखपुर निवासी अभिषेक गुप्ता नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। आरोप है कि अभिषेक मकान का लालच देकर वह लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहा था। पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसके अनुसार केस दर्ज किया जाएगा।

किसी को मकान, किसी को नौकरी और किसी को स्वस्थ होने का दिलाया भरोसा

आरोप है कि आरोपी उसकी टीम द्वारा लोगों को ईसाई बनने पर अलग-अलग प्रलोभन दिए गए। किसी को कहा गया है कि उसे मकान मिलेगा ता किसी को नौकरी लगवाने का दिलासा मिला। वहीं किसी से कहा गया कि ईसाई बनने के बाद उनकी बीमारी छूमंतर हो जाएगी। गांव के पेशे से वाहन चालक राजू प्रजापति भी प्रलोभन में आ गए। उन्हें मकान का ऑफर मिला था। यह बात खुद राजू ने मीडिया को बताई। उनका कहना था कि बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) उनके मकान तोड़ रहा है। ऐसे में यदि वे ईसाई धर्म अपनाते हैं l उन्हें नया मकान मिल जाएगा और उनकी परेशानी दूर हो जाएगी। दरअसल, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा गांवों में बुल्डोजर चला कर सैकड़ों घर जमींदोज किए गए हैं। इससे क्षुब्ध लोग धर्मपरिर्तन करने की बात कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है। इसलिए अब परमात्मा का ही भरोसा है।

कुछ वर्ष पूर्व ईसाई बन गया था आरोपी, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में करता है काम

बिथरी पुलिस के अनुसार बिचपुरी गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की टीम भेजी गई। एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। मौके पर धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं हुई। हिरासत में लिया गया आरोपी अभिषेक ने कई साल पहले धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन गया था और उसके बाद वह बरेली आ गया था। वह यहीं रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि उसके कई मददगार हैं। एसपी सिटी रविंद्र सिंह के अनुसार हिंदू संगठन के व्यक्ति की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। गहनता से जांच कर रहे हैं।

]]>
Mon, 30 May 2022 15:16:04 +0530 Manish Kumar Shukla
67वें राष्ट्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार&2022 : उ.म. रेलवे के झांसी मंडल के 3 अधिकारी व कर्मचारियों को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया पुरस्कृत https://acntimes.com/Railway-Minister-Ashwini-Vaishnav-honored-3-officers-and-employees-of-Jhansi-Division-of-North-Central-Railway https://acntimes.com/Railway-Minister-Ashwini-Vaishnav-honored-3-officers-and-employees-of-Jhansi-Division-of-North-Central-Railway भुवनेश्वर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में 156 रेलकर्मियों को मिला उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

एसीएन टाइम्स @ झांसी । भारतीय रेलवे के 156 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के तीन अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं।

भारतीय रेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को प्रतिवर्ष रेल सप्ताह समारोह के दौरान सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्तमान वर्ष 2022 के रेल सप्ताह पुरस्कारों से सम्मानित रेल कर्मियों की सूचि मे उत्तर मध्य रेलवे के झांसी क्षेत्र से 3 कर्मचारियों एवं अधिकारियों को चयनित किया गया है। इनमें अशोक कुमार गुप्ता (जूनियर इंजीनियर),  अमित गोयल (वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर-समन्वय) एवं आकांक्षा शर्मा (उ.म. मुख्य सामग्री प्रबंधक) शामिल हैं। तीनों रेलकर्मियों को भुवनेश्वर में आयोजित सम्मान समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान भारतीय रेलवे के 156 रेलकर्मी सम्मानित हुए।

जोन महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक ने दी बधाई और शुभकामनाएं

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचरियों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि, ये पुरस्कार अधिकारियों-कर्मचारियों को आगे भी अच्छा कार्य करने को प्रेरित करेंगे। इससे  अन्य रेलकर्मी भी प्रेरणा लेंगे। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

आप भी जानें, मंडल के किन कर्मचारियों को क्यों मिला पुरस्कार

अशोक कुमार गुप्ता : झांसी स्थित रेल कारखाने में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं। गुप्ता ने अपने तकनीकी कौशल तथा अभिनवधर्मी व्यवहार के कारण विभिन्न कार्य कर रेलवे राजस्व की बचत की। इन्होंने आंतरिक स्रोतों से पॉवर ऑपरेटेड लिफ्टिंग बैरियर, एसएपीडब्ल्यू (Semi-automatic pillar ’Body side stanchion’ welding) मशीन, कोन टेस्टिंग मशीन तैयार करने के साथ ही कारखाने के कबाड़ से दर्शनीय हेरिटेज पार्क का निर्माण किया।

कोविड काल में बेहतर प्रबंधन किया व औसत निविदा अवधि भी घटाई

आकांक्षा शर्मा : झांसी में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक/जीएसडी के पद पर कार्यरत हैं। ये अपने कुशल मार्गदर्शन से सभी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करती हैं। इन्होंने कोविड के कठिन दौर में लॉकडाउन के दौरान विशेष प्रयास करते हुए सभी सामग्रियों की उपलब्धता निर्बाध बनाए रखी। कई अप्राप्य सामग्रियों के मुद्दों को अपने तत्पर प्रयासों से समाधान किया। इन्होंने औसत निविदा अवधि को 40 दिन से घटा कर 10 दिन करने में भी सफलता प्राप्त की।

सिग्नल की विफलताओं में 26.95% की कमी लाने में हुए सफल

अमित गोयल : वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण, बिरलानगर-उदीमोड़, महोबा–खजुराहो रेल विद्युतीकरण परियोजनाओं में विशेष योगदान दिया है। इन्होंने अपने कुशल नेतृत्व से सिग्नल विफलताओं में 26.95% की कमी लाई। इसके अतिरिक्त झांसी मंडल में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के सर्वांगीण उन्नयन में इनका महत्वपूण योगदान रहा है।

]]>
Mon, 30 May 2022 02:07:00 +0530 Manish Kumar Shukla
झांसी रेल मंडल की 76वीं स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में हुई 115 मुद्दों पर चर्चा, 69 का मौके पर ही समन्वय स्थापित कर किया निराकरण https://acntimes.com/In-the-meeting-of-the-76th-Permanent-Negotiating-Mechanism-of-Jhansi-Railway-Board-69-coordinated-and-resolved https://acntimes.com/In-the-meeting-of-the-76th-Permanent-Negotiating-Mechanism-of-Jhansi-Railway-Board-69-coordinated-and-resolved 67वीं बैठक में मंडल रेल प्रशासन के अधिकारी और एनसीआरएमयू के पदाधिकारी रहे मौजूद

एसीएन टाइम्स @ झांसी ।  मंडल रेल प्रशासन और मान्यता प्राप्त यूनियन एनसीआरएमयू की स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक गत दिवस झांसी रेल मंडल कार्यालय में आहूत हुई। दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबन्धक आशुतोष ने की। यह मंडल की 67वीं  जबकि इस वर्ष की पहली बैठक रही। इसमें  बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों से जुड़ी 115 मदों में से 69 का समन्वय के साथ निराकरण किया गया।

स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबन्धक आशुतोष ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संबंधों को बेहतर बनाने के क्रम में एनसीआरएमयू का रेलवे प्रशासन को सतत सहयोग मिल रहा है तथा सकारात्मक सहभागिता रही है। मैं, एनसीआरएमयू के इस सहयोग की सराहना करता हूँ। साथ ही अपेक्षा करता हूं कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार का सक्रिय सहयोग मिलता रहेगा।

संस्थान की प्रगति मैनेजमेंट व कर्मचारियों के संबंधों पर निर्भर- चौहान

एनसीआरएमयू के अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान ने बैठक के आयोजन के लिए मंडल रेल प्रबन्धक को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति उसके मैनेजमेन्ट और कर्मचारियों के बीच संबंधों पर निर्भर करता है। बेहतर संबंधों के फलस्वरूप ही संस्थान की प्रगति बेहतर होती है। उन्होंने कहा है कि झाँसी मंडल के अधिकारियों द्वारा किसी भी समस्या के समाधान हेतु हर संभव प्रयास किया जाता है।

बैठक में यूनियन पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मुद्दों जिसमें रेलवे आवास की मरम्मत, साफ सफाई, भत्ता जैसे अन्य बिन्दुओं पर सघन चर्चा सहित कुल प्रस्तुत 115 मद प्रस्तुत किए गए। इनमें से 69 पर समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारित किया गया। अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबन्धक/परिचालन दिनेश वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, यूनियन के मंडल सचिव वी. एस. कंसाना, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष मनोज जाट आदि उपस्थित रहे।

]]>
Thu, 26 May 2022 17:58:56 +0530 Manish Kumar Shukla