WWW.ACNTIMES.COM & Niraj Kumar Shukla https://acntimes.com/rss/author/neerubaba WWW.ACNTIMES.COM & Niraj Kumar Shukla en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA स्टेशन रोड थाने पर एसपी का 'सर्जिकल स्ट्राइक', टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच; अपराधियों पर ढिलाई पड़ी भारी https://acntimes.com/station-road-police-action-ti-line-atach https://acntimes.com/station-road-police-action-ti-line-atach एसीएन टाइम्स @रतलाम । स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराधों का आखिरकार हिसाब-किताब शुरू हो गया है। शनि गली चाकूबाजी मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर होने के बाद एसपी अमित कुमार ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। उन्होंने टीआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया। कई अन्य पुलिसकर्मी भी जांच के घेरे में हैं।

एसपी अमित कुमार ने मामले की जांच एएसपी राकेश पंद्रो को जांच सौंपी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन, एएसआई देवेन्द्र सिंह सेंगर तथा तत्कालीन एफआरवी-112 में पदस्थ आरक्षक (वर्तमान प्रधान आरक्षक) भूपेन्द्र सिंह चौहान को लाइन अटैच किया है। कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं है। मामले में संबंधित बीट अधिकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। जांच पूरी होने के बाद उनके विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है।

10 मामलों का हिस्ट्रीशीटर खुला घूमता रहा, पुलिस बनी मूकदर्शक

10 जुलाई को शनि गली में हुई चाकूबाजी की घटना ने स्टेशन रोड पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपित बाबर फिरदोस खान पठान कोई सामान्य अपराधी नहीं, बल्कि उसके खिलाफ पहले से 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे और उसका नाम थाना स्टेशन रोड की गुंडा सूची में भी शामिल था। इसके बावजूद उस पर न तो प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और न ही उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

सबसे गंभीर तथ्य यह रहा कि घटना के दौरान एफआरवी मौके पर मौजूद थी, फिर भी आरोपित ने फरियादी अंकित भोई पर चाकू से हमला कर दिया। जांच में बीट अधिकारी, चीता पुलिस और एफआरवी स्टाफ की कार्यप्रणाली को भी संदेह के घेरे में माना गया है।

[also_read ids="5836" title="ये भी पढ़ें"]

अपराधियों के हौसले बुलंद, क्षेत्र में अपराधों की लगी झड़ी

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र लंबे समय से चाकूबाजी, रंगदारी, आगजनी और मारपीट जैसी घटनाओं से जूझ रहा है। ताजा मामले में हरमाला रोड स्थित लक्ष्मीनगर में पुरानी रंजिश के चलते गोलू उर्फ चिंटू सोलंकी ने निखिल चौरसिया के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपित ने घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया और दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

जेल से आरोपी बाबर का वीडियो वायरल होने की घटना से भी पुलिस और जेल प्रशासन की काफी किरकिरी हुई। इसे भी एसपी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने वीडियो वायरल होते ही जांच शुरू करवा दी थी। टीआई समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई की एक बड़ी वजह यह भी है।

[also_read ids="5835" title="ये भी पढ़ें"]

थाने का घेराव, फिर एसपी का एक्शन

लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर 15 जुलाई को महापौर सहित भाजपा नेताओं ने स्टेशन रोड थाने का घेराव कर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाए थे। इसके बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हुई। शनिवार रात विशेष कॉम्बिंग गश्त चलाकर 37 स्थायी वारंट और 71 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों और जिलाबदर अपराधियों की भी सघन जांच की गई।

]]>
Mon, 20 Jul 2026 01:03:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए रतलाम सहित प्रदेशभर के MBBS इंटर्न्स डॉक्टर लामबंद, मानदेय ₹30 हजार मासिक करने की मांग की https://acntimes.com/mbbs-interns-stipend-protest-ratlam https://acntimes.com/mbbs-interns-stipend-protest-ratlam काली पट्टी बांध कर किया काम, रैली निकाली, स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम के एमबीबीएस इंटर्न्स एवं भावी इंटर्न्स ने स्टाइपेंड में सम्मानजनक वृद्धि की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में रैली निकाली। इस दौरान इंटर्न्स ने सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। उनका कहना है कि 24 घंटे सेवाएं देने के बाद भी उन्हें बहुत कम स्टाइपेंड दिया जाता है जिसे 30 हजार रुपए मासिक किया जाए।

[follow_us]

रैली बास्केटबॉल कोर्ट से शुरू होकर अस्पताल गेट होते हुए प्रशासनिक भवन तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन भी कॉलेज प्रबंधन को सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में मिलने वाला ₹14,337 प्रतिमाह का स्टाइपेंड उनकी जिम्मेदारियों, कार्यभार और लगातार बढ़ती महंगाई के अनुरूप नहीं है। वे आपातकालीन सेवाएं, नाइट ड्यूटी, वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति सेवाओं सहित अस्पताल की नियमित चिकित्सा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसके बावजूद मिलने वाला मानदेय सम्मानजनक नहीं है।

मप्र में अन्य राज्यों से कम स्टाइपेंड

इंटर्न्स ने बताया कि पूरे देश में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) का पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण व्यवस्था समान होने के बावजूद मध्यप्रदेश में स्टाइपेंड कई राज्यों की तुलना में काफी कम है। आवेदन पत्र के अनुसार ओडिशा में ₹44,319, पश्चिम बंगाल में ₹43,099, कर्नाटक में ₹30,000, बिहार में ₹27,000 और केरल में ₹26,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जबकि मध्यप्रदेश में केवल ₹14,337 प्रतिमाह मिल रहा है।

[also_read ids="5837" title="ये भी पढ़ें"]

हर वर्ष 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी लागू हो

इंटर्न डॉक्टरों ने मांग की है कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न्स का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर न्यूनतम ₹30 हजार किया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) स्वतः लागू किया जाए, ताकि बार-बार आंदोलन या ज्ञापन देने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने यह भी मांग की कि सभी मेडिकल कॉलेजों में समान स्टाइपेंड लागू किया जाए और इंटर्न्स के साथ आर्थिक असमानता समाप्त की जाए।

अकुश श्रमिक के वेतन से भी कम मानदेय

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में छात्रों से प्रतिवर्ष लगभग एक लाख रुपये तक की फीस ली जाती है, जबकि इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाला स्टाइपेंड दैनिक आधार पर राज्य के अकुशल श्रमिक के न्यूनतम वेतन से भी कम बैठता है। इससे अधिकांश इंटर्न्स को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और उन्हें अपने परिवार पर निर्भर रहना पड़ता है।

इंटर्न्स ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा विभाग से मांगों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निर्णय लेने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

[also_read ids="5588" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 18 Jul 2026 23:29:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
Re&NEET 2026 में ‘अभ्यास’ का कमाल ! 325 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 300 ने क्वालिफाई किया, 150 से अधिक का मेडिकल कॉलेज में प्रवेश तय https://acntimes.com/abhyas-career-institute-re-neet-2026-result-ratlam https://acntimes.com/abhyas-career-institute-re-neet-2026-result-ratlam अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट ने विजय जुलूस निकाला, चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । Re-NEET-2026 के घोषित परिणाम में रतलाम के न्यू रोड स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के 325 विद्यार्थियों ने Re-NEET में भाग लिया, जिनमें से 300 से अधिक ने क्वालिफाई कर लिया। इनमें से 150 से अधिक विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित कर डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि सफल रहे विद्यार्थियों में 15 से अधिक विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने कक्षा 12वीं बोर्ड के साथ मेडिकल कॉलेज में अपनी सीट सुनिश्चित की है। उत्कृष्ट परिणाम के उपलक्ष्य में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने हेतु विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों का साफा बांधकर एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। डॉ. कुमावत ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूरे अभ्यास परिवार ने सफल विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया।

[also_read ids="5826" title="ये भी पढ़ें"]

आतिशबाजी के साथ निकला विजय जुलूस

सम्मान समारोह के बाद संस्थान की ओर से आतिशबाजी के साथ विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न चौराहों पर नागरिकों ने चयनित विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। डायरेक्टर डॉ. कुमावत एवं संस्थान के स्टाफ का भी सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन विद्यार्थियों ने हासिल की उल्लेखनीय सफलता

संस्थान के प्रमुख चयनित विद्यार्थियों में राजवीर सिंह सोलंकी (594 अंक), अर्जुन पाटीदार (581 अंक), पुष्कर कनौजिया (564 अंक), जयवर्धन सिंह (531 अंक), स्वस्ति पांडेय (531 अंक), ईशान रोमड़े, सिमरन अब्बासी, रुचिका भट्ट, हर्षराज पटेल, पूजा चौहान, हिमांशी महरचंदानी, सक्षम बोकड़िया, आशा माली, निर्मल कुमावत, शेज़ान उस्ता, जया मालवीय, प्रेमलता पंवार, दीक्षा कुशवाह, जया चारेल, दीपेंद्र परिहार, आदित्य चौहान, महेश सूर्यवंशी, सलोनी माहोर, करन मैड़ा, अक्षरा डावर, नेहा परमार, दिशा सिसौदिया, आयुष चारेल, गोल्डी यादव, सागर मैड़ा, तनवीर सिंह सोलंकी, सेवाराम डामोर, राहुल निनामा, योगेश मैड़ा, मनीषा निनामा, लक्ष्मी निनामा, सिद्धार्थ चारेल, महेश भूरिया, सुरेश मुनिया, अभिनय मैड़ा, प्रियंका सोलंकी, नीलेश डाबी, अवनी वर्मा, लक्की परमार, धीरज यादव, रोहित बामनिया, ट्विंकल बौरासी, योगेंद्र कटारा, पायल कटारा, शुभम डामर, अर्पिता निनामा, रानू निनामा, पायल डाबी, सानिया वर्मा, रिंकू बामनिया, सुनील कटारा, कांतिलाल गरवाल, इंद्रा निनामा, पूनम डोडियार, अंकिता सिंघाड़, राजेश चौहान, दिनेश अमलियार, मनीषा निनामा, पायल डिंडोर, रोहित निनामा, राहुल गणावा, सुरेश बामनिया, भावेश डाबी, विशाल निनामा, एस्तर बारिया, सचिन मुनिया, विनय मावी, तानिया बिलवाल, दिव्या डिंडोर, कृष्णा कलाम, सुखराम सिंगाड़, पंकज डामर, अजय मैड़ा, अनीशा मैड़ा, गोलू मैड़ा, राजेश बारिया, अंजू डामर, रीतेश डामोर, अनिल निनामा, पूजा मैड़ा, माया भूरिया, सुब्रता सोलंकी, चंदन चौहान, अशोक मावी, अतुलपाल चरपोटा, प्रियंका मैड़ा, आकाश डामर, अरशान अली एवं सुनील डामर आदि शामिल हैं।

]]>
Sat, 18 Jul 2026 20:48:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
'श्रीकृष्ण मुस्लिम थे, 5 वक्त नमाज पढ़ते थे...' : रेप केस में दोषी मौलाना के वायरल बयान पर मचा बवाल, श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक का दिया गलत हवाला, FIR दर्ज https://acntimes.com/maulana-jargis-ansari-krishna-statement-controversy https://acntimes.com/maulana-jargis-ansari-krishna-statement-controversy गीता के श्लोक की अपनी व्याख्या कर किया दावा, श्लोक के अर्थ को लेकर छिड़ी बहस; मौलाना के खिलाफ एफआईआर पहले से दर्ज, पैरोल पर बाहर होने की चर्चा

एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । उत्तर प्रदेश (UttarPradesh) में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच इटावा के मौलाना जर्जिस अंसारी (Maulana Jargis Ansari) का विवादित बयान (ReligiousControversy) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रेप का आरोपी मौलाना यह दावा करते दिखाई दे रहा है कि भगवान श्रीकृष्ण मुस्लिम थे और पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे। मौलाना ने अपने इस दावे के समर्थन में श्रीमद्भगवद्गीता (BhagavadGita) के एक श्लोक का हवाला भी दिया। वीडियो वायरल होने के बाद धार्मिक और सामाजिक संगठनों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

अपने भाषण में मौलाना जर्जिस अंसारी ने श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक "योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः। एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः॥" का उल्लेख किया है। उसका कहना है कि इस श्लोक का अर्थ है कि ईश्वर की पूजा पूरे शरीर के योग के साथ करनी चाहिए, केवल खड़े होकर पूजा करना पर्याप्त नहीं है। मौलाना ने आगे कहा कि यदि हिंदू (Hindu) समाज अपने धार्मिक ग्रंथों का गहराई से अध्ययन करेगा तो उसे इस्लाम धर्म अच्छा लगने लगेगा।

श्लोक का पारंपरिक अर्थ क्या है?

श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचलित भाष्यों के अनुसार इस श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण (Srikrishna) अर्जुन (arjun) से कहते हैं कि साधक को एकांत स्थान में रहकर, अकेले, मन और इंद्रियों को वश में रखते हुए, बिना इच्छा और संग्रह की भावना के निरंतर ध्यान (योग) में स्थित रहना चाहिए।

महाभारत के युद्धक्षेत्र में अर्जुन मोह और दुविधा से घिर जाते हैं। गीता के पहले पांच अध्यायों में भगवान श्रीकृष्ण उन्हें कर्मयोग, ज्ञानयोग और निष्काम कर्म का उपदेश देते हैं। इसके बाद छठे अध्याय में मन को स्थिर और एकाग्र करने की साधना का विस्तार से वर्णन किया गया है।

इस श्लोक के माध्यम से श्रीकृष्ण अर्जुन को समझाते हैं कि केवल ज्ञान सुन लेना पर्याप्त नहीं है। मन पर नियंत्रण और परमात्मा से जुड़ने के लिए नियमित साधना, अनुशासन और ध्यान आवश्यक है। गीता के पारंपरिक अर्थ के अनुसार यहां 'योग' का आशय ध्यान और आध्यात्मिक साधना से है, न कि किसी विशेष शारीरिक पूजा पद्धति से।

[also_read ids="4757" title="ये भी पढ़ें"]

'अर्थ का कर दिया अनर्थ'

मौलाना के बयान के सामने आने के बाद बवाल मच गया है। लोगों का आरोप है कि मौलाना ने गीता के श्लोक का गलत अर्थ प्रस्तुत किया है। उनका कहना है कि इस श्लोक का मूल विषय ध्यान, आत्मसंयम और मानसिक एकाग्रता है, न कि पूजा की किसी विशेष शारीरिक विधि का निर्देश।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद (Shri Krishna Janmabhoomi Dispute) के बीच वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। अंसारी की मां ने इस वीडियो को पुराना बताया है।

[also_read ids="5445" title="ये भी पढ़ें"]

एफआईआर दर्ज, पैरोल पर बाहर है मौलाना

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए विवादित बयान के मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। यह मामला हिंदूवादी नेता शिशिर चतुर्वेदी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302 और 66 के तहत दर्ज किया गया है।

इसी बीच मौलाना जर्जिस अंसारी के आपराधिक मामलों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसारवाराणसी की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 2022 में दुष्कर्म (रेप) के एक मामले में उसे 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह पैरोल पर जेल से बाहर है। अंसारी के विरुद्ध इटावा (Etawah), बदायूं (badayun), बरेली (bareli), वाराणसी (varanasi), कानपुर (kanpur) और लखनऊ (Lucknow) समेत कई जिलों में गंभीर धाराओं में दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है।
[also_read ids="4253" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 18 Jul 2026 19:12:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
मकान पर कब्जे के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की कर दी हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में चारों आरोपियों को दबोचा https://acntimes.com/lasudiya-jangli-murder-accused-arrested https://acntimes.com/lasudiya-jangli-murder-accused-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के बड़ावदा थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़िया जंगली में पुराने मकान पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बुजुर्ग महिला की मौत का कारण बन गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीत हत्या में शामिल चारों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

[follow_us]

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को ग्राम लसुड़िया जंगली में पुराने मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर अजय, मंजू, साईता और भागवंताबाई ने कमलाबाई, रवीना और काजल के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान 70 वर्षीय कमलाबाई पति नंदूलाल बागरी मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं थी। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जावरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे।

सूचना मिलने पर बड़ावदा थाने पर अपराध क्रमांक 236/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 296(ए), 115(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी गांव से फरार हो गए थे। एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं जावरा के प्रभारी एसडीओपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ावदा निरीक्षक संतोष चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

[also_read ids="5832" title="ये भी पढ़ें"]

सायबर सेल से मिली जानकारी तो पकड़े गए आरोपी

टीम ने जांच के दौरान सायबर सेल रतलाम से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर थाना बड़ावदा पुलिस और चौकी सुखेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने शेष तीनों महिला आरोपियों को भी दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में चारों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  • अजय पिता शंकरलाल (26), निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली, थाना बड़ावदा।
  • भागवंताबाई पति शंकरलाल (45), निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली, थाना बड़ावदा।
  • मंजू पति गोपाल परमार (22) वर्ष, निवासी ग्राम खोखरा, थाना सैलाना, हाल निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली, थाना बड़ावदा।
  • साईता पिता शंकरलाल (19), निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली, थाना बड़ावदा।

[also_read ids="5831" title="ये भी पढ़ें"]

इनकी रही अहम भूमिका

पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी बड़ावदा निरीक्षक संतोष चौरसिया, उपनिरीक्षक एम.एल. बड़ोदिया, सहायक उपनिरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह तोमर, आरक्षक गोपाल सिंह सोनगरा, सायबर सेल रतलाम से प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक मयंक व्यास तथा सुखेड़ा पुलिस चौकी व पिपलौदा थाने के आरक्षक प्रेम मीणा एवं आरक्षक जितेन्द्र की भूमिका सराहनीय रही।

]]>
Sat, 18 Jul 2026 18:00:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में महासाध्वी प्रफ्फुल्लाजी म.सा. आदि ठाणा&05 का चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश 19 जुलाई को होगा, 98वीं ओलीजी की पूर्णाहुति पर सामूहिक आयंबिल निवी 20 जुलाई को https://acntimes.com/jain-chaturmas-ratlam-2026 https://acntimes.com/jain-chaturmas-ratlam-2026 श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नीमचौक को प्राप्त हुआ वर्ष-2026 का चातुर्मास

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नीमचौक, रतलाम को वर्ष 2026 के लिए महासाध्वी प.पू. श्री प्रफ्फुल्लाजी म.सा. आदि ठाणा-05 का चातुर्मास प्राप्त हुआ है। चातुर्मास के अंतर्गत महासतिया वृंद का नगर में मंगल प्रवेश 19 जुलाई (रविवार) को होगा। 20 जुलाई (सोमवार) को महासती प्रफुल्लाश्री म.सा. की 98वीं ओलीजी की पूर्णाहुति (4851 आयंबिल) की अनुमोदनार्थ सामूहिक आयंबिल निवी का आयोजन किया जाएगा।

श्रीसंघ के मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया कि जैन दिवाकर प.पू. गुरुदेव चौथमलजी म.सा., ज्योतिषाचार्य मालवरत्न उपाध्याय प.पू. गुरूदेव कस्तुरचंदजी म.सा. एवं श्रमण संघीय महामंत्री घोर तपस्वी प.पू. गुरुदेव मोहनमुनिजी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद से श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नीमचौक को यह चातुर्मास प्राप्त हुआ है।

बाफना ने बताया कि वर्धमान आयम्बिल तपोनिधि, जिनशासन प्रभाविका महासाध्वी प.पू. श्री प्रफ्फुल्लाजी म.सा., द्विशतावधी प.पू. साध्वी श्री महिमाजी म.सा., ज्ञान पिपासु प.पू. साध्वी श्री प्रणयाजी म.सा., शतावधानी प.पू. श्री महती श्रीजी म.सा. एवं नवदीक्षिता प.पू. साध्वी श्री परिज्ञाजी म.सा. आदि ठाणा-05 रतलाम में चातुर्मास करेंगी।

प्रफुल्लाजी म.सा. श्रमण संघीय आचार्य श्री डॉ. शिवमुनिजी म.सा. एवं कर्नाटक गजकेसरी घोर तपस्वी प.पू. गुरुदेव श्री गणेशीलालजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी, महाराष्ट्र प्रवर्तिनी प.पू. गुरूणी मैया डॉ. प्रतिभाजी म.सा. की लघु भगिनी एवं सुशिष्या हैं।

[also_read ids="5833" title="ये भी पढ़ें"]

शोभायात्रा के बाद होगी धर्मसभा

महासतिया वृंद का मंगल प्रवेश 19 जुलाई को प्रातः 9 बजे प्रजापति समाज धर्मशाला, खान बावड़ी से प्रारंभ होगा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई नीमचौक जैन स्थानक पहुंचेगी, जहां धर्मसभा आयोजित होगी। मंगल प्रवेश से पूर्व होने वाली नवकारसी के लाभार्थी पद्मादेवी-मिट्ठूलाल, सीमा-अजय खमेसरा परिवार होंगे। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को महासती प्रफुल्लाश्री म.सा. की 98वीं ओलीजी की पूर्णाहुति (4851 आयंबिल) की अनुमोदनार्थ सामूहिक आयंबिल निवी का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने के अपील

श्रीसंघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा, महामंत्री विनोद कटारिया, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, संघ रत्न इंदरमल जैन, संघ गौरव महेन्द्र बोथरा, मणिलाल कटारिया, सुरेश कटारिया, ललित पटवा, प्रेम कुमार मोगरा, जयंतीलाल डांगी, विनोद बाफना, प्रकाश मेहता, विजय कटारिया, विजय पटवा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, वीरेंद्र कटारिया, अरिहंत बोराणा, पंकज पटवा, मनीष भटेवरा, रीतेश मूणत, बहु मंडल अध्यक्ष रीना गांधी, ऋतु कटारिया, समता पितलिया, महिला मंडल अध्यक्ष मीना बोथरा, उषा बोथरा, बालिका मंडल अध्यक्ष रक्षिता पटवा, जियांशी कटारिया, बालक मंडल अध्यक्ष लक्ष्य कटारिया, श्रेयांश बाफना, शुभ बोराना सहित श्रीसंघ के पदाधिकारियों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से मंगल प्रवेश एवं चातुर्मास के सभी धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

[also_read ids="5826" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 18 Jul 2026 17:17:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
श्रद्धा के सैलाब ! भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग भगवान जगन्नाथ ने किया नगर भ्रमण, रथ की रस्सी खींचने के लिए श्रद्धालुओं में मची होड़ https://acntimes.com/jagannath-rath-yatra-ratlam-2026 https://acntimes.com/jagannath-rath-yatra-ratlam-2026 350 वर्ष प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली 29वीं भव्य रथयात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, घोड़े-ऊंट बने आकर्षण, मातृशक्ति ने दिखाए शौर्य के करतब

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । थावरिया बाजार गुरुवार दोपहर श्रद्धा, आस्था और भक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। 350 वर्ष प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर से जैसे ही भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई श्री बलभद्र और बहन सुभद्रा का रथ रवाना हुआ, "जय जगन्नाथ" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रथ की रस्सी थामने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान का रथ खींचते नजर आए, वहीं शहर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया।

आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर आयोजित दो दिवसीय रथयात्रा महोत्सव के तहत सुबह भगवान श्री जगन्नाथ का पूजन-अर्चन, सहस्त्रधारा अभिषेक, विशेष शृंगार और महाआरती संपन्न हुई। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को विधि-विधान से रथ में विराजित किया गया। रथ के पीछे चल रही बग्घी में तीनों देवों की प्राचीन तस्वीर भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

रथ जैसे ही थावरिया बाजार से आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं में भगवान का रथ खींचने की होड़ मच गई। हर कोई रथ की रस्सी थामकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा था। "जय जगन्नाथ" के जयघोष लगातार गूंज रहे थे और पूरा मार्ग भक्ति के रंग में डूबा दिखाई दे रहा था। रथ के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलते रहे और पूरे नगर भ्रमण के दौरान भगवान के दर्शन करते रहे।

[also_read ids="5830" title="ये भी पढ़ें"]

जहां-जहां पहुंची रथयात्रा, वहां बरसे फूल

रथयात्रा का शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कई स्थानों पर मकानों की छतों और बालकनियों से पुष्पवर्षा की गई तो कई जगह श्रद्धालु सड़क किनारे खड़े होकर भगवान के दर्शन करते नजर आए। पूरा मार्ग फूलों की खुशबू और जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के चेहरे पर भगवान के दर्शन का उल्लास साफ दिखाई दे रहा था।

घोड़े-ऊंट बने आकर्षण, मातृशक्ति ने दिखाए शौर्य के करतब

रथयात्रा के अग्रभाग में घोड़े और ऊंट सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। उनके पीछे भगवा ध्वज थामे श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे। इसके बाद मातृशक्ति ने सत्यनारायण पहलवान के मार्गदर्शन में तलवारबाजी के शानदार करतब दिखाए। उनके हैरतअंगेज प्रदर्शन पर पूरे मार्ग में मौजूद श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु

रथयात्रा के बीच इंदौर से आई श्री राधाकृष्ण एवं गोपियों की टोली आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रही। भक्ति गीतों पर उनकी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु ही नहीं, रथयात्रा में शामिल जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी भाव-विभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए।

[also_read ids="5826" title="ये भी पढ़ें"]

जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धालुओं के साथ खींचा रथ

रथयात्रा में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, प्रवीण सोनी, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, विश्वमोहन लोढ़ा, पूर्व पार्षद मुन्नालाल शर्मा, गोपाल शर्मा, रामचन्द्र डोई, गजेन्द्र यादव, भरत जैन, दीपक चौरड़िया, प्रदीप गौड़, नीलेश द्विवेदी, सन्नी सेनी और प्रदीप सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक श्रद्धालुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। कई जनप्रतिनिधि स्वयं भी भगवान के रथ की रस्सी थामकर उसे खींचते नजर आए।

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली रथयात्रा

रथयात्रा थावरिया बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सूरजपौर, महलवाड़ा, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, धानमंडी, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घांस बाजार, सायर चबूतरा, सेठजी का बाजार और मेहताजी का वास होते हुए पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और भगवान के दर्शन के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

महाआरती के साथ हुआ समापन, सत्यनारायण पहलवान का सम्मान

रथयात्रा के पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचने पर भगवान की महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर समिति ने सत्यनारायण पहलवान का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। अंत में आयोजन समिति ने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

दो दिवसीय महोत्सव का रहा आयोजन

यात्रा समिति के संरक्षक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष मंगल लोढ़ा और कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय रथयात्रा महोत्सव के तहत 15 जुलाई को महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया था। गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बाद परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ 29वीं रथयात्रा संपन्न हुई।

[also_read ids="5824" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 17 Jul 2026 00:45:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
SP अमित कुमार की दो&टूक ! अपराधियों पर शिकंजा कसें, किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, अब हर मोर्चे पर दिखे परिणाम https://acntimes.com/sp-amit-kumar-crime-review-meeting-ratlam https://acntimes.com/sp-amit-kumar-crime-review-meeting-ratlam लंबित अपराधों से लेकर साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और मादक पदार्थों की तस्करी तक हर मोर्चे पर तय किए टारगेट, थाना प्रभारियों को स्पष्ट चेतावनी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध पर अंकुश हर हाल में दिखना चाहिए। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधियों पर अंकुश लगाएं और जनता के साथ संवाद मजबूत करें। एसपी अमित कुमार ने अधीनस्थ अमले को यह हिदायत जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों दिए।

एसपी शुक्रवार को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया गया कि लंबित मामलों में ढिलाई, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में सुस्ती और शिकायतों के निराकरण में लापरवाही अब स्वीकार नहीं होगी। सभी अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य सौंपे गए और परिणाम देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पिछली अपराध समीक्षा के निर्देशों के पालन की स्थिति का बिंदुवार परीक्षण भी किया। सभी थाना क्षेत्रों में दर्ज गंभीर अपराधों की विवेचना, लंबित अपराध, लंबित मर्ग और अपहृत नाबालिग बालिकाओं की दस्तियाबी की समीक्षा हुई। एसपी ने जिन थाना क्षेत्रों में अपराधों में वृद्धि दर्ज की गई, वहां कारण पूछे और सुधार की ठोस कार्ययोजना बनाकर तत्काल अमल करने की ताकीद की।

[also_read ids="5831" title="ये भी पढ़ें"]

इन मामलों की रही सबसे ज्यादा समीक्षा

बैठक में गंभीर संपत्ति संबंधी अपराध, लंबित एवं चिह्नित प्रकरण, आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध अभियान, ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम एवं अपहृत नाबालिगों की दस्तियाबी तथा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा की गई।

आगामी दिनों में चलाए जाने वाले अभियानों और अपराध नियंत्रण की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों को क्षेत्रवार लक्ष्य सौंपे गए तथा उनकी जवाबदेही भी तय की गई।

स्पष्ट आदेश, अब हर मोर्चे पर चाहिए परिणाम

  • लंबित अपराधों के निपटारे के लिए तत्काल विशेष टीमें गठित करें और तय समय-सीमा में परिणाम दें।
  • साइबर ठगी के हर मामले में तुरंत कार्रवाई करें, ठगी गई राशि तत्काल होल्ड कराएं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए नियमित सेमिनार आयोजित करें।
  • महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में बिना देरी वैधानिक कार्रवाई करें और जागरूकता अभियान तेज करें।
  • मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार पर लगातार अभियान चलाकर तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
  • सीएम हेल्पलाइन और अन्य शिकायतों का समय पर संतोषजनक निराकरण करें।
  • फरार और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर अधिकतम गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
  • आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखें तथा कठोर वैधानिक कार्रवाई करें।
  • सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करें। प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करें।

[also_read ids="5822" title="ये भी पढ़ें"]

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एएसपी (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल, एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर, डीएसपी आजाक अजय सारवान, डीएसपी यातायात आनंद स्वरूप सोनी, डीएसपी अनीशा जैन सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा एसपी कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

]]>
Thu, 16 Jul 2026 23:02:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
AI से अश्लील वीडियो बनाकर मॉडल को किया ब्लैकमेल, 15 लाख मांगे; नहीं देने पर बहन या हर माह एक लड़की भेजने की धमकी दी https://acntimes.com/ai-deepfake-model-blackmail-ratlam https://acntimes.com/ai-deepfake-model-blackmail-ratlam वीडियो इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भेजकर बनाया दबाव; पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर दर्ज किया केस

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मॉडलिंग करने वाली एक कॉलेज छात्रा को AI की मदद से तैयार अश्लील (न्यूड) वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया और 15 लाख रुपए मांगे। रकम नहीं देने पर उसकी बहन या किसी दोस्त से मिलवाने तथा हर माह एक लड़की भेजने का दबाव भी बनाया। युवती की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता बीएससी तक शिक्षित है और पिछले करीब दो वर्षों से मॉडलिंग कर रही है। वह शहर के एक शोरूम में भी कार्यरत है। मॉडलिंग के कारण उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल सक्रिय थी, जबकि कामकाज के सिलसिले में उसका मोबाइल नंबर कई व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 23 जून की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर "हाय" लिखकर संपर्क किया।

इसके बाद उसने फोन कर पूछा कि क्या वह विज्ञापनों में काम करती है। सकारात्मक जवाब मिलने पर उसने मॉडलिंग प्रोफाइल मांगी, जिसे युवती ने व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद आरोपित लगातार संपर्क करने लगा। उस समय युवती पारिवारिक कार्य से शहर से बाहर थी, इसलिए कई कॉल रिसीव नहीं कर सकी। रतलाम लौटने पर आरोपित ने काम दिलाने का झांसा देकर बातचीत जारी रखी।

[also_read ids="5658" title="ये भी पढ़ें"]

चंडीगढ़ आकर मिलने का दबाव बनाया

पीड़िता के अनुसार 3 जुलाई को आरोपित ने व्हाट्सएप पर उसका एआई की मदद से तैयार किया गया अश्लील वीडियो भेजा और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए 15 लाख रुपए की मांग की। आरोपित ने यह भी कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे अपनी बहन या किसी दोस्त से मिलवाना होगा और हर महीने एक लड़की भेजनी होगी। उसने युवती पर चंडीगढ़ आकर मिलने का भी दबाव बनाया। इनकार करने पर लगातार धमकियां देता रहा। भय और मानसिक तनाव के कारण युवती ने शुरुआत में यह बात किसी को नहीं बताई।

वीडियो कॉल पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो

शिकायत के मुताबिक, आरोपित ने बाद में वीडियो कॉल किया। उसने अपना कैमरा बंद रखा और युवती को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। डर और दबाव में युवती उसकी बात मान गई। इसी दौरान आरोपित ने उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

[also_read ids="5515" title="ये भी पढ़ें"]

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भेजे वीडियो

नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद भी आरोपित नहीं रुका। उसने युवती के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को अश्लील वीडियो भेजते हुए एक संदेश प्रसारित किया, जिसमें वीडियो प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की बात लिखी थी। इसके बाद युवती के पास अलग-अलग नंबरों से लगातार कॉल आने लगे। मानसिक रूप से परेशान युवती ने अपना मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया। इसके बावजूद आरोपित अन्य नंबरों से संपर्क कर उसे परेशान करता रहा।

लगातार ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से परेशान युवती ने अंततः पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद वह स्वजनों के साथ स्टेशन रोड थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू

स्टेशन रोड थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस उस मोबाइल नंबर और डिजिटल माध्यमों की जांच कर रही है, जिनका इस्तेमाल युवती से संपर्क और ब्लैकमेलिंग के लिए किया गया। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आरोपित की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

[also_read ids="5418" title="ये भी पढ़ें"]

बॉक्स : एआई के बढ़ते दुरुपयोग ने बढ़ाई चिंता

यह मामला दर्शाता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल अब साइबर अपराधों में भी तेजी से होने लगा है। किसी व्यक्ति की तस्वीरों का उपयोग कर फर्जी अश्लील वीडियो (डीपफेक) तैयार करना, फिर उन्हें वायरल करने या सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना गंभीर साइबर अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में अनजान लोगों के साथ निजी जानकारी या फोटो साझा करने से बचें और किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत करें।

]]>
Wed, 15 Jul 2026 22:24:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
एक पेड़ मां नाम ! कलेक्टर मिशा सिंह और अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रोपे 100 पौधे, छायादार और पर्यावरणीय महत्व के पौधों से विकसित होगा गार्डन https://acntimes.com/ek-ped-maa-ke-naam-abhiyan-ratlam-collector-plantation https://acntimes.com/ek-ped-maa-ke-naam-abhiyan-ratlam-collector-plantation एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 'एक पेड़ मां नाम' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कलेक्टर मिशा सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया। अपर कलेक्टर बृजेंद्र कुमार रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधे रोपे।

पौधारोपण के बाद कलेक्टर मिशा सिंह ने परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण स्थल को व्यवस्थित रूप से विकसित करते हुए इसे आकर्षक गार्डन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनके समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पौधों की देखभाल तथा परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि पौधारोपण अभियान का उद्देश्य दीर्घकालिक रूप से सफल हो सके।

[also_read ids="5806" title="ये भी पढ़ें"]

100 छायादार और पर्यावरण हितैषी पौधे रोपे

अभियान के दौरान परिसर में लगभग 100 छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। इनमें बादाम, शीशम, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं, जो भविष्य में परिसर की हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

[also_read ids="5810" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 15 Jul 2026 19:33:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
भील प्रदेश की मांग के लिए 15 जुलाई को राष्ट्रपति के नाम दिए जाएंगे ज्ञापन, MP के तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन https://acntimes.com/bhil-pradesh-memorandum-campaign-15-july https://acntimes.com/bhil-pradesh-memorandum-campaign-15-july एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भील प्रदेश राज्य की मांग को लेकर 15 जुलाई को मध्य प्रदेश के विभिन्न तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। अभियान के तहत आदिवासी समाज, सामाजिक संगठनों एवं भील प्रदेश समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनआंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

जारी पोस्टर के अनुसार यह ज्ञापन अभियान महामहिम राष्ट्रपति के नाम आयोजित किया जा रहा है। इसमें भील प्रदेश को पृथक राज्य बनाए जाने की मांग के समर्थन में प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपे जाएंगे। पोस्टर में कहा गया है कि जल, जंगल, जमीन, संविधान और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए एकजुट होकर भील प्रदेश की मांग को बुलंद किया जाए। अभियान का नारा "जय जोहार", "जय आदिवासी" और "जय भील प्रदेश" रखा गया है।

कहां-कब, कौन देगा ज्ञापन

सैलाना : यहां सुबह 11 बजे ज्ञापन देने की जिम्मेदारी सुनील निनामा, विश्राम निनामा, रमेश खराड़ी, प्रकाश मईड़ा, ईश्वर डोडियार, बापू चरपोटा, सुरेंद्र डिंडोर, पवन दामा, नानालाल हारी, दिनेश मकवाना, दशरथ निनामा, सुनील मईड़ा, विकास मेरात, डूंगरसिंह डिंडोर, खातू डिंडोर को सौंपी गई है।

शिवगढ़ : यहां सुबह 11 बजे जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशूराम निनाम, विनीत भाबर, तुलसीराम डिंडोर, हेमू झोड़िया, कालू पारगी, मोतीलाल पारगी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

रावटी : यहां सुबह 11 बजे जालमसिंह भाबर, गौरीशंकर गरवाल, हिंदूसिंह मचार, मुकेश भूरिया, राजेंद्र मईड़ा, जतेंद्र डोडियार, कैलाश डामोर, लालसिंह भाबर को ज्ञापन दिलवाने की जिम्मेदारी दी गई है।

[also_read ids="5823" title="ये भी पढ़ें"]

बाजना : यहां सुबह 11 बजे शरद डोडियार, प्रभुलाल चारेल, वी. पी. सिंह हारी, आशीष मईड़ा, पूनमंचंद्र डामोर, मुनीराम डामोर, विजय डाबी, संजय सरपोट, कनीराम सिंघाड़ की उपस्थिति में ज्ञापन दिया जाएगा।

पिपलौदा : यहां सुबह 11 बजे ज्ञापन दिलवाने की जिम्मेदारी भारत डिंडोर, केशू मईड़ा, गोविंद पांडोर, शंकर कटारा, नारायण डिंडोर, अनिल देवड़ा, बंसीलाल भगोरा, कचरू डामोर तथा सुरेश लिम्बोद को सौंपी गई है।

जावरा : यहां सुबह 11 बजे डॉ. समरथ चारेल, राकेश मईड़ा, विनोद गंणावा, मुकेश भगोरा तथा दीपक मईड़ा ज्ञापन दिलवाएंगे।

रतलाम : यहां दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी चंदू मईड़ा, ज्ञानवीर डामोर, दिनेश माल, कालू बारोड, मयूर मौर्य, अंशुल वसुनिया, सांवरिया निनामा, दीपक निनामा, कविता भगोरा, संगीता कटारा को ज्ञापन दिलवाने की जिम्मेदारी दी गई है।

बरत रहे पूरी एहतियात

15 जुलाई को होने वाले ज्ञापन और प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति न बने इसे लेकर कलेक्टर और एसपी ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए हैं। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा पूरी एहतियात बरती जा रही है। आवश्यकतानुसार पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

[also_read ids="5823" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 15 Jul 2026 00:37:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
पृथक भीलप्रदेश की मांग तेज ! विधायक कमलेश्वर डोडियार ने PM मोदी और HM अमित शाह को लिखा पत्र, चार राज्यों के भील बहुल क्षेत्रों के विकस की जताई आवश्यकता https://acntimes.com/bhil-pradesh-demand-kamleshwar-dodiyar-letter-pm-modi-amit-shah https://acntimes.com/bhil-pradesh-demand-kamleshwar-dodiyar-letter-pm-modi-amit-shah मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के भील बहुल क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए उच्चस्तरीय समिति गठन, विशेष आर्थिक पैकेज तथा AIIMS, IIT, IIM जैसे संस्थानों की स्थापना की मांग

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विस्तृत ज्ञापन भेजा है। इसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के भील बहुल क्षेत्रों के समग्र विकास तथा पृथक भीलप्रदेश के गठन को लेकर आवश्यक पहल करने की मांग की है।

विधायक डोडियार ने अपने पत्र में कहा है कि भील समाज लंबे समय से अपने अधिकारों, सम्मान और संतुलित विकास की मांग करता आ रहा है, लेकिन आज भी आदिवासी अंचल शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सिंचाई, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के मामले में अपेक्षित विकास से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने के लिए अब ठोस एवं दीर्घकालिक नीति की आवश्यकता है।

[also_read ids="5826" title="ये भी पढ़ें"]

रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की चुनौतियां बताईं

ज्ञापन में विधायक डोडियार ने उल्लेख किया है कि भील बहुल क्षेत्रों में आज भी बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है। वहीं कुपोषण, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी तथा गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों के अभाव के कारण आदिवासी समाज का समग्र विकास प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने मांग की कि भील अंचलों में AIIMS, IIT और IIM जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों की स्थापना की जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। साथ ही इन क्षेत्रों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज तथा दीर्घकालीन विकास योजना तैयार करने की भी मांग की गई है।

[also_read ids="5823" title="ये भी पढ़ें"]

उच्चस्तरीय समिति गठित करने का आग्रह

विधायक डोडियार ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि मध्यप्रदेश सहित संबंधित राज्यों के भील बहुल क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक पहलुओं का अध्ययन कराने के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की जाए। समिति की अनुशंसाओं तथा संबंधित राज्यों से विचार-विमर्श के बाद यदि उपयुक्त हो तो संविधान के अनुच्छेद-3 के तहत पृथक भीलप्रदेश के गठन की प्रक्रिया पर विचार किया जाए।

आदिवासी समाज को न्याय और विकास से जोड़ने की बात

डोडियार ने कहा कि उनका उद्देश्य आदिवासी समाज को न्याय दिलाना, क्षेत्रीय असमानता को समाप्त करना तथा भील बहुल क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने केंद्र सरकार से जनहित और आदिवासी समाज के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक एवं न्यायोचित निर्णय लेने का आग्रह किया है।

[also_read ids="5818,5819" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 14 Jul 2026 23:20:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ा ऐलान ! 1 से 20 अगस्त तक चलेगा ‘स्वदेशी समर्थक अभियान’, देशभर में होगा स्वदेशी अपनाने के लिए जनजागरण https://acntimes.com/swadeshi-samarthak-abhiyan-august-2026 https://acntimes.com/swadeshi-samarthak-abhiyan-august-2026 इंदौर में स्वदेशी जागरण मंच मालवा प्रांत की बैठक में हुई घोषणा, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर रहेगा फोकस

एसीएन टाइम्स @ इंदौर । स्वदेशी जागरण मंच 1 से 20 अगस्त तक देशभर में स्वदेशी समर्थक अभियान’ चलाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित करना तथा स्वदेशी के प्रति जनभावना मजबूत करना है। मंच का मानना है कि स्वदेशी उत्पादों के बढ़ते उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रुपए को डॉलर के मुकाबले सशक्त बनाने में भी सहयोग मिलेगा।

यह जानकारी स्वदेशी जागरण मंच मालवा प्रांत की प्रांतीय बैठक में मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र के संगठक केशव दुबौलिया ने दी। उन्होंने आगामी कार्ययोजना एवं संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए बताया कि अभियान के दौरान देशभर में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रांत सह महिला प्रमुख प्रो. डॉ. इंदिरा दीक्षित ने संगठन मंत्र के साथ बैठक का शुभारंभ किया। प्रांत संयोजक प्रो. डॉ. विशाल पुरोहित ने बताया कि 21 अगस्त से उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को स्वावलंबन और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जाएगा।
[also_read ids="5824" title="ये भी पढ़ें"]

प्रमुख बिंदु

  • 1 से 20 अगस्त तक देशभर में चलेगा स्वदेशी समर्थक अभियान।
  • स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने पर रहेगा जोर।
  • 21 अगस्त से शुरू होगा उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान।
  • युवाओं को स्वावलंबन और उद्यमिता के लिए किया जाएगा प्रेरित।

बैठक में ये उपस्थित रहे

प्रांत सह संयोजक दिलीप सिंह चौहान, प्रांत पूर्णकालिक हेमंत रावत, प्रांत संपर्क प्रमुख सुरेश चौपड़ा, प्रांत प्रचार प्रमुख स्वतंत्र पाल सिंह देवड़ा, प्रांत कोश प्रमुख विकास मिश्रा, राजेंद्र सिंह, शंकर ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन हेमंत रावत द्वारा प्रस्तुत कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

[also_read ids="5818" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 14 Jul 2026 21:46:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में प्रशासनिक फेरबदल : 15 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियां बदलीं, कलेक्टर ने जारी किया तबादला आदेश https://acntimes.com/ratlam-tehsildar-nayab-tehsildar-transfer-2026 https://acntimes.com/ratlam-tehsildar-nayab-tehsildar-transfer-2026 एसीएन टाइम्स @ रतलाम। कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्य सुधार और सुविधा की दृष्टि से तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश क्रमांक 436/स्थापना/2026, दिनांक 14 जुलाई 2026 के अनुसार कुल 15 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

इनकी बदली जिम्मेदारियां

  1. कुलभूषण शर्मा, तहसीलदार को सैलाना तहसील न्यायालय से न्यायालय तहसील (शहर) एवं पूर्वी भाग रतलाम (शहर) पदस्थ किया गया।
  2. मनीष जैन, प्रभारी तहसीलदार को बाजना तहसील न्यायालय से सैलाना तहसील न्यायालय एवं शिवगढ़ टप्पा न्यायालय भेजा गया।
  3. पंकज पवैया, तहसीलदार को आलोट तहसील न्यायालय से जावरा तहसील न्यायालय पदस्थ किया गया।
  4. वंदना किराड़े, तहसीलदार को रावटी तहसील न्यायालय से आलोट तहसील न्यायालय भेजा गया।
  5. देवेंद्र कुमार दानगढ़, नायब तहसीलदार को पिपलौदा तहसील न्यायालय से बाजना तहसील न्यायालय पदस्थ किया गया।
  6. स्नेहलता चौहान, प्रभारी तहसीलदार को खरगोन से स्थानांतरित होकर उपस्थित दर्ज की गई है। इन्हें रावटी तहसील की जिम्मेदारी दी गई है।
  7. महेन्द्रसिंह डांगी, प्रभारी तहसीलदार को खरगोन से स्थानांतरित होकर उपस्थिति दर्ज की गई और नामली टप्पा न्यायालय में पदस्थ किया गया।
  8. पिंकी साठे, नायब तहसीलदार को रतलाम शहर पूर्वी भाग न्यायालय से पिपलौदा तहसील न्यायालय भेजा गया।
  9. आशीष उपाध्याय, नायब तहसीलदार को नामली टप्पा न्यायालय से रतलाम (शहर) पूर्वी भाग न्यायालय में पदस्थ किया गया।
  10. श्रद्धा त्रिवेदी, नायब तहसीलदार को कालूखेड़ा टप्पा न्यायालय से बड़ावदा टप्पा न्यायालय में नवीन पदस्थापना आदेशानुसार दायित्व दिया गया।
  11. भगवानसिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार को बड़ावदा टप्पा न्यायालय से ढोढर टप्पा न्यायालय पदस्थ किया गया।
  12. प्राची गायकवाड़, नायब तहसीलदार को रतलाम ग्रामीण के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के स्थान पर कालूखेड़ा टप्पा न्यायालय भेजा गया।
  13. मेहमूद अली शाह, प्रभारी नायब तहसीलदार को नजूल रतलाम से मुंदड़ी टप्पा न्यायालय में पदस्थ किया गया।
  14. करमचद्र डोडियार, नायब तहसीलदार को पदोन्नत होने पर रतलाम ग्रामीण का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
  15. सुदेश कृणामें, नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति होने पर जावरा का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

अतिरिक्त व्यवस्था

आदेश के अनुसार प्रतिभा भाभर, न्यायालय तहसीलदार रतलाम ग्रामीण, अपने वर्तमान कार्य के साथ न्यायालय टप्पा बिलपांक, तहसील रतलाम (ग्रामीण) का कार्य भी संपादित करेंगी। इसी तरह प्रभारी नायब तहसीलदार महेन्द्र अटल शाह मुंदड़ी टप्पा न्यायालय के साथ ही रतलाम जिले के नजूल तथा भूसंसाधन प्रबंधन  का काम भी देखेंगे

[also_read ids="5589,5819" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 14 Jul 2026 16:52:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
नियुक्ति / मनोनयन : भाजपा में अरुण त्रिपाठी जिला एवं नीलेश बाफना व नीरज बरमेचा सह मीडिया प्रभारी बने https://acntimes.com/ratlam-appointment-of-bjp-media-In-charge https://acntimes.com/ratlam-appointment-of-bjp-media-In-charge एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारी की नियुक्ति की है। जिला मीडिया प्रभारी के रूप मे अरुण त्रिपाठी तथा जिला सहमीडिया प्रभारी के रूप मे नीलेश बाफना एवं नीरज बरमेचा को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेंमत खंडेलवाल, प्रदेश  मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी विवेक जोशी की सहमति से की गई है।

[also_read ids="5819" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 13 Jul 2026 22:27:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
अंतर प्रांतीय प्रशिक्षण : किसी भी संस्था की विश्वसनीयता वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शी कार्यशैली पर आधारित& चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/chetanya-kashyap-krida-bharati-inter-state-treasurer-training-ratlam https://acntimes.com/chetanya-kashyap-krida-bharati-inter-state-treasurer-training-ratlam रतलाम में सम्पन्न हुआ क्रीड़ा-भारती के कोषाध्यक्षों का अंतर प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग, विभिन्न राज्यों और प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण

एसीएम टाइम्स @ रतलाम । किसी भी संस्था की विश्वसनीयता उसके वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शी कार्यशैली पर आधारित होती है। कोषाध्यक्ष यदि पूरी प्रामाणिकता और पारदर्शिता के साथ दायित्व निभाए तो संगठन की कार्यक्षमता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का विश्वास और मनोबल भी मजबूत होता है। बदलते समय के अनुरूप संस्थागत कार्यों की सुदृढ़ता और प्रभावशीलता के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग आवश्यक है।

यह बात क्रीड़ा-भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने क्रीड़ा-भारती के अंतर प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर कही। रतलाम के वैशाली गार्डन में आयोजित क्रीड़ा-भारती की अंतर प्रांतीय बैठक के तहत कोषाध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का समापन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। तीन सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग के दौरान क्रीड़ा-भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मिलिंद डांगे ने विभिन्न प्रांतों से आए कोषाध्यक्षों को वित्तीय प्रबंधन, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

[also_read ids="5821" title="ये भी पढ़ें"]

खेल चेतना मेले का भी किया उल्लेख

मंत्री काश्यप ने रतलाम में प्रतिवर्ष क्रीड़ा-भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह आयोजन खेलों के प्रति जनचेतना विकसित करने का सफल माध्यम बना है। इसकी सफलता से प्रेरणा लेकर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य प्रांतों में भी ऐसे आयोजनों का अनुसरण किया जा रहा है।

प्रशिक्षण वर्ग में पुणे, अहमदाबाद, कोंकण, जयपुर, जबलपुर, सौराष्ट्र, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा, इंदौर और ग्वालियर सहित विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

[also_read ids="5818" title="ये भी पढ़ें"]

ये रहे उपस्थित

इस दौरान अहमदाबाद से नितेश कुमार, कोंकण से सतीश मोरेश्वर जोशी एवं यज्ञेश्वर बागराव, जयपुर से कैलाश शर्मा, प्रदीप शर्मा एवं राकेश शर्मा, जबलपुर से प्रकाश विस्पुते एवं अनंत दीघे, सौराष्ट्र से अशोक गांधी, भीलवाड़ा से शिवनारायण सोनी, कोटा से बालमुकुंद, ग्वालियर से प्रकाश श्रीवास्तव तथा इंदौर से विजय भावे सहित विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

]]>
Mon, 13 Jul 2026 21:28:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
BAP विधायक का बड़ा ऐलान ! MLA कमलेश्वर डोडियार ने किया वेतन&भत्तों का त्याग, LLM की पढ़ाई के दौरान 10 माह तक नहीं लेंगे https://acntimes.com/kamleshwar-dodiyar-salary-allowance-voluntary-decision-llm-study https://acntimes.com/kamleshwar-dodiyar-salary-allowance-voluntary-decision-llm-study विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक वेतन-भत्ते का भुगतान स्थगित करने का किया अनुरोध

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनप्रतिनिधियों के वेतन-भत्तों को लेकर अक्सर राजनीतिक बहस होती रहती है, लेकिन सैलाना विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक-221) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने 10 माह तक विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन एवं भत्ते नहीं लेने का निर्णय किया है। इसके लिए उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर अपने वेतन एवं भत्तों का भुगतान स्थगित करने का अनुरोध किया है।

भारत आदिवासी पार्टी (BAP) विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र (क्रमांक 467/VIP/2026, दिनांक 13 जुलाई 2026) लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि वे नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू), भोपाल में एक वर्षीय एलएलएम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में नियमित अध्ययन एवं शैक्षणिक कार्यों के लिए 20 जुलाई 2026 से संबद्ध रहेंगे। इसी कारण वे अपनी स्वेच्छा से विधायक के रूप में देय वेतन एवं भत्ते ग्रहण नहीं करना चाहते।

पत्र में उन्होंने अनुरोध किया है कि उनके इस स्वैच्छिक निर्णय को स्वीकार करते हुए 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक नियमित कक्षाओं और परीक्षाओं की अवधि के दौरान उन्हें देय विधायक वेतन एवं भत्तों का भुगतान स्थगित करने के आदेश जारी किए जाएं।

स्वेच्छा से लिया निर्णय, किसी दबाव में नहीं

विधायक डोडियार ने अपने पत्र में स्पष्ट घोषणा की है कि यह निर्णय उन्होंने बिना किसी दबाव के अपनी स्वेच्छा से लिया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि यदि भविष्य में पुनः विधायक वेतन एवं भत्ते प्राप्त करने की आवश्यकता होगी, तो वे इसके लिए पृथक आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

[also_read ids="5819" title="ये भी पढ़ें"]

पढ़ाई और जनसेवा के बीच संतुलन बनाने का संकल्प

पत्र में विधायक ने लिखा है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लगभग 10 माह के दौरान वे बार काउंसिल ऑफ इंडिया तथा नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल के उपस्थिति एवं अध्ययन संबंधी नियमों और शर्तों का पालन करेंगे। साथ ही पढ़ाई और अपने संवैधानिक दायित्वों के बीच संतुलन बनाते हुए विधानसभा सत्रों में प्राथमिकता के साथ उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि विधायक के रूप में अपने सभी कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विधानसभा क्षेत्र में शासकीय कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे तथा समय-समय पर जनसमस्याओं की सुनवाई और शासन-प्रशासन से जनहित के विषयों पर नियमित संपर्क बनाए रखेंगे।

स्वयं के खर्च पर करेंगे क्षेत्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी

पत्र के दूसरे पृष्ठ में विधायक कमलेश्वर डोडियार ने उल्लेख किया है कि लगभग 10 माह तक वेतन-भत्ता नहीं लेने के बावजूद वे आवश्यक समय पर अपने स्वयं के खर्च से विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दौरे, कार्यक्रमों और जनसुनवाई जैसे आयोजनों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पुनः दोहराया है कि अध्ययन के दौरान भी विधायक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करेंगे।

अंत में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अपने आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उससे अवगत कराने का अनुरोध किया है।

[also_read ids="5787" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 13 Jul 2026 13:50:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ा खुलासा ! 1 करोड़ की वसूली के लिए हुई थी सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग, 40 लाख की सुपारी लेने वाला मास्टरमाइंड वीनू शर्मा सहित 2 गिरफ्तार https://acntimes.com/ratlam-sarafa-trader-firing-mastermind-arrested https://acntimes.com/ratlam-sarafa-trader-firing-mastermind-arrested शेयर मार्केट और MCX विवाद से जुड़ी निकली साजिश, दोनों पर 10-10 हजार का था इनाम, दो आरोपी अब भी फरार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बहुचर्चित सराफा कारोबारी फायरिंग कांड में पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड विनोद उर्फ वीनू शर्मा तथा उसके साथी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि 1 करोड़ रुपए की वसूली के लिए 40 लाख रुपए की सुपारी देकर सराफा कारोबारी के घर पर फायरिंग कराई गई थी। इसका उद्देश्य परिवार में दहशत पैदा करना था।

घटना 19 जून 2026 की दोपहर डीडी नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में हुई थी। सराफा कारोबारी कमल जैन के घर पर दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली खिड़की का कांच तोड़ते हुए सीधे घर के भीतर जा घुसी थी। जिस स्थान पर गोली लगी, उससे महज कुछ ही दूरी पर सराफा कारोबारी की पत्नी सो रही थीं। गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया था।

फायरिंग के बाद सराफा कारोबारी कमल जैन ने बजरंग दल के पूर्व पदाधिकारी विनोद उर्फ वीनू शर्मा पर जान से मारने की धमकी देने और घर पर फायरिंग कराने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस ने जब मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच शुरू की तो परत-दर-परत एक बड़े आर्थिक विवाद का खुलासा होता चला गया।

[also_read ids="5768" title="ये भी पढ़ें"]

शेयर मार्केट और MCX के करोड़ों के विवाद से जुड़ी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि सराफा कारोबारी कमल जैन के पुत्र दिव्यांश जैन और सरवन निवासी सराफा कारोबारी आदित्य सोमानी के बीच शेयर मार्केट और एमसीएक्स (MCX) में करोड़ों रुपए के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। फायरिंग की घटना से महज एक दिन पहले ही कमल जैन ने सरवन थाने में आदित्य सोमानी के खिलाफ 1 करोड़ रुपए की अवैध वसूली के लिए लगातार धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अगले ही दिन उनके घर पर फायरिंग हो गई थी।

पूछताछ में कबूली सुपारी की साजिश

पुलिस की पूछताछ में आरोपी वीनू शर्मा ने कथित रूप से स्वीकार किया कि आदित्य सोमानी ने दिव्यांश जैन से 1 करोड़ रुपए की वसूली कराने के लिए उसे 40 लाख रुपए की सुपारी दी थी। योजना के तहत कारोबारी परिवार में भय का माहौल बनाने के लिए घर पर फायरिंग कराई गई, ताकि दबाव बनाकर रकम वसूली जा सके।

[also_read ids="5258,5497" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश, फिर भी नहीं बच सके

पुलिस ने वीनू शर्मा और अजय यादव को सागोद और मोरवनी के बीच निर्माणाधीन पुल के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। भागने के प्रयास के दौरान एक आरोपी के पैर और दूसरे के हाथ में चोट आई। तलाशी में वीनू शर्मा के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

आठ पहले हो चुके गिरफ्तार, दो अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इनमें विनीत उर्फ चूचू बड़गोत्या, भोला पाटीदार, योगेंद्रसिंह चौहान उर्फ गोलू बाबा, विकास टांक, अर्जुन सिसौदिया, आदित्य सोमानी, कन्हैयालाल सोलंकी, रवींद्र राजन, अजय चौहान उर्फ गट्टू, सिराज खान शामिल हैं। ये सभी वर्तमान में जेल में है। जबकि आरोपी वसीम उर्फ पांडू तथा अदनान मुकाती फरार हैं। वसीम बहुचर्चित तरुण सांकला हत्याकांड में भी शामिल था।

[also_read ids="5428,4327,5413,4827" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 11 Jul 2026 23:27:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
जैन&इंटरनेशनल कॉन्क्लेव : जैन दर्शन वैश्विक शांति का मार्ग, इसे जन&जन तक पहुंचाना समय की जरूरत : चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Jain-Heart-Conclave-Hyderabad https://acntimes.com/Jain-Heart-Conclave-Hyderabad हैदराबाद में 'हार्ट ऑफ ए जैन-इंटरनेशनल कॉन्क्लेव' का शुभारंभ, 'द हार्ट ऑफ जैनिज़्म' पुस्तक का विमोचन एवं ध्यान सत्र आयोजित

एसीएन टाइम्स @ हैदराबाद । नगर के कान्हा शांति वनम् में आयोजित दो दिवसीय 'हार्ट ऑफ ए जैन-इंटरनेशनल कॉन्क्लेव' का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि वर्ल्ड जैन कॉन्फेडरेशन के चेयरमैन एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। मुख्य अतिथि ने हार्टफुलनेस फाउंडेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल 'दाजी' की पुस्तक 'द हार्ट ऑफ जैनिज़्म' का विमोचन किया तथा विशेष ध्यान सत्र में भी भाग लिया।

समारोह में इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. कुमारपालभाई देसाई, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर चेतन्य काश्यप ने कहा कि जैन दर्शन केवल एक धर्म का दर्शन नहीं, बल्कि वैश्विक दर्शन है, जो समाज को शांतिप्रिय और मानवीय मूल्यों से समृद्ध बना सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे वैचारिक मंच जैन दर्शन को समाज के व्यापक विमर्श का हिस्सा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

असाधारण व्यक्तित्व के धनी हैं 'दाजी'

उन्होंने कहा कि हार्टफुलनेस फाउंडेशन के वैश्विक मार्गदर्शक 'दाजी' असाधारण व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने विभिन्न धार्मिक परंपराओं के सार को जैन दर्शन से प्रेरित बताते हुए उसे पुस्तक के माध्यम से समाज के सामने प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास किया है। यह पुस्तक अहिंसा और मानवीय मूल्यों को व्यवहारिक जीवन में उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।

[also_read ids="5818" title="ये भी पढ़ें"]

वर्तमान में समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती विश्वास की

काश्यप ने कहा कि दर्शन शाश्वत होते हैं, लेकिन प्रत्येक युग में उन्हें समकालीन संदर्भों के अनुरूप पुनः स्थापित करने की आवश्यकता होती है। वर्तमान समय में समाज के सामने सबसे बड़ी चुनौती विश्वास की है। भगवान महावीर ने केवल आध्यात्मिक मार्ग ही नहीं दिखाया, बल्कि ऐसा जीवन-दर्शन दिया जो अहिंसा, करुणा और मानवीय मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने युवाओं तक जैन दर्शन के संदेश को पहुंचाने के लिए इस प्रकार के वैचारिक आयोजनों को निरंतर गति देने पर बल दिया।

दो दिवसीय कॉन्क्लेव का समापन 12 जुलाई को होगा। इसमें वर्ल्ड जैन कॉन्फेडरेशन के अध्यक्ष जितेंद्रभाई शाह, अभिनेता विद्युत जामवाल, जीतो (JITO) के पदाधिकारी तथा देश-विदेश से आए अनेक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

[also_read ids="5815" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 11 Jul 2026 22:18:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
खास खबर ! BJP महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों की दो सूचियों ने बढ़ाया सस्पेंस, 22 और 19 नामों वाली लिस्ट से कार्यकर्ताओं में भ्रम https://acntimes.com/bjp-mahila-morcha-district-president-two-lists-confusion https://acntimes.com/bjp-mahila-morcha-district-president-two-lists-confusion एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आई दो अलग-अलग सूचियों ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को उलझन में डाल दिया। दोनों सूचियां देखने में पूरी तरह एक जैसी हैं, लेकिन एक सूची में 22 जिला अध्यक्षों के नाम हैं, जबकि दूसरी सूची में केवल 19 नाम शामिल हैं। इस अंतर ने रतलाम, पांढुरना और भिंड सहित तीन जिलों में नियुक्तियों को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा कर दी।

शुक्रवार शाम को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे राजवाड़े के हस्ताक्षर वाली जिला अध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। यह सूची भाजपा महिला मोर्चा के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल और फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध है, जिसमें 19 जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।

हालांकि, इससे पहले सोशल मीडिया पर इसी प्रारूप की एक अन्य सूची भी प्रसारित हुई, जिसमें कुल 22 जिला अध्यक्षों के नाम दर्ज हैं। इस सूची में रतलाम, पांढुरना और भिंड के नाम भी शामिल हैं। सूची वायरल होते ही संबंधित जिलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने घोषित नामों को बधाई एवं शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। देर रात तक सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा।

[also_read ids="5819" title="ये भी पढ़ें"]

जब दोनों सूचियां सामने आईं तो बढ़ा भ्रम

रतलाम में दीपमाला सोनी, पांढुरना में मंजूलता सोमवंशी और भिंड में आरती पाठक के नाम वायरल सूची में आने के बाद समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की बधाइयां देना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने संगठन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी सूची का मिलान किया तो उन्हें केवल 19 नामों वाली सूची ही दिखाई दी। उसमें इन तीनों जिलों का कोई उल्लेख नहीं था।

यहीं से कार्यकर्ताओं के बीच सवाल उठने लगे कि आखिर सोशल मीडिया पर वायरल 22 नामों वाली सूची की वास्तविकता क्या है। इसके बाद कई लोगों ने संगठन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट, विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध दोनों सूचियों की बारीकी से जांच शुरू की।

लेटरपैड से लेकर हस्ताक्षर तक सब कुछ एक जैसा

दोनों सूचियों का मिलान करने पर सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि दोनों दस्तावेजों में नामों के अलावा लगभग हर विवरण समान है। दोनों एक ही लेटरहेड पर जारी प्रतीत होते हैं। प्रदेश अध्यक्ष का नाम, मोबाइल नंबर, निवास का पता, जबलपुर स्थित संभागीय कार्यालय तथा भोपाल स्थित मुख्य कार्यालय का पता भी हू-ब-हू एक जैसा है।

इतना ही नहीं, दोनों सूचियों में पत्र क्रमांक (JUL26/01/01-1007), दिनांक (10.07.2026) तथा प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर भी समान दिखाई देते हैं। यही कारण है कि कार्यकर्ताओं के लिए यह तय करना मुश्किल हो गया कि कौन-सी सूची आधिकारिक है और कौन-सी संदिग्ध।

[also_read ids="5818" title="ये भी पढ़ें"]

अब सबसे बड़ा सवाल-22 नामों वाली सूची आई कहां से?

चूंकि संगठन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 19 जिला अध्यक्षों वाली सूची उपलब्ध है, इसलिए अब सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि 22 नामों वाली सूची किसने तैयार की और वह सोशल मीडिया पर कैसे प्रसारित हुई। फिलहाल इस संबंध में संगठन की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

उधर, जिन नेताओं के नाम अतिरिक्त सूची में शामिल होने के कारण उन्हें बधाइयां मिलीं, वे भी अब असमंजस की स्थिति में हैं। कार्यकर्ताओं के बीच भी यह चर्चा तेज है कि इस पूरे घटनाक्रम पर संगठन की ओर से जल्द स्पष्टता आनी चाहिए, ताकि नियुक्तियों को लेकर बना भ्रम समाप्त हो सके।

फिलहाल प्रदेश की राजनीतिक और संगठनात्मक हलचल के बीच यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की नजर भाजपा महिला मोर्चा के आधिकारिक स्पष्टीकरण पर टिकी है।

अब ये लग रहे कयास

एक जैसी दो सूचियों के सामने आने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि लगता है कि पहले पार्टी द्वारा 22 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई होगी। हो सकता है कि रतलाम, पांढुरना और भिंड की नियुक्ति को लेकर कहीं से कोई आपत्ति उठी हो जिसके बाद सूची हटा दी गई और 19 नामों वाली नई सूची अपलोड कर दी गई हो। हालांकि, अभी इस बारे में कुछ दावे के साथ नहीं कहना गलत होगा।

संगठन के X और facebook पेज पर जारी सूची

22 जिला अध्यक्षों वाली वायरल सूची

]]>
Sat, 11 Jul 2026 00:08:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
BJP सरकार का बड़ा फैसला ! एक से ज्यादा शादी करने वालों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, दोषी पाए जाने पर कर्मचारी हो जाएगा बर्खास्त https://acntimes.com/bjp-government-multiple-marriage-welfare-scheme-rule https://acntimes.com/bjp-government-multiple-marriage-welfare-scheme-rule बजट 2026-27 में बड़ा प्रस्ताव, बहुविवाह करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर नौकरी जाने की भी तलवार; लाभार्थी योजनाओं के लिए 6,000 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । असम की BJP शासित राज्य सरकार ने अपने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। इसके अनुसार एक से अधिक विवाह (बहुविवाह) करने वाले पुरुषों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा। बहुविवाह का दोषी पाए जाने पर सरकारी कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त का भी प्रावधान है।

असम के वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करते हुए रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं बताया। वित्त मंत्री ने सदन में कहा कि सरकार चाहती है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र और जरूरतमंद लोगों तक ही सीमित न रहे, बल्कि इन योजनाओं के माध्यम से समाज में समावेशिता, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा मिले।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और लैंगिक न्याय को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक से अधिक विवाह करने वाले किसी भी पुरुष को राज्य सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ लेने के लिए अयोग्य घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया है।

[also_read ids="5818" title="ये भी पढ़ें"]

सरकारी कर्मचारियों पर भी सख्ती

बजट में असम सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1964 में संशोधन का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। इसके तहत यदि कोई सरकारी कर्मचारी बहुविवाह का दोषी पाया जाता है तो उसे कानून के प्रावधानों के अनुसार सरकारी सेवा से बर्खास्त किया जा सकेगा।

इसके अलावा सरकार ने यह भी प्रस्ताव रखा है कि किसी भी आपराधिक कानून के तहत दोषसिद्ध (Convicted) व्यक्ति को प्रस्तावित सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य ईमानदारी और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देना है।

अगस्त से फिर शुरू होंगी कल्याणकारी योजनाएं

वित्त मंत्री ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमित बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण कई कल्याणकारी योजनाओं का सामान्य संचालन प्रभावित हुआ था। अब सरकार अगस्त 2026 से इन योजनाओं को दोबारा शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न लाभार्थी-केंद्रित योजनाओं के लिए बजट में 6,000 करोड़ रुपए से अधिक का आवंटन प्रस्तावित किया गया है।

डिजिटल सिस्टम से मिलेगा योजनाओं का लाभ

सरकार ने घोषणा की है कि सभी लाभार्थी आधारित योजनाओं का संचालन Direct Benefit Transfer Digital Infrastructure System (DIDS) के माध्यम से किया जाएगा। इस एकीकृत डिजिटल लाभार्थी प्रणाली में आधार आधारित प्रमाणीकरण की व्यवस्था भी होगी, जिससे पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सके।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 10 Jul 2026 21:56:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
ITR Filing Update ! आयकर विभाग ने जारी की ITR&5 की Excel Utility, अब ऑफलाइन भी तैयार कर सकेंगे रिटर्न https://acntimes.com/itr-5-excel-utility-ay-2026-27-released https://acntimes.com/itr-5-excel-utility-ay-2026-27-released असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध हुई नई यूटिलिटी, संबंधित टैक्सपेयर्स को रिटर्न दाखिल करने की तैयारी में मिलेगी आसानी

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की तैयारी कर रहे टैक्सपेयर्स के लिए अहम अपडेट सामने आया है। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ITR-5 Form की Excel Utility अपने आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध करा दी है। विभाग ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक पोस्ट के माध्यम से साझा की।

नई एक्सेल यूटिलिटी जारी होने के बाद अब ITR-5 श्रेणी में आने वाले टैक्सपेयर्स इंटरनेट के बिना भी अपने रिटर्न की जानकारी ऑफलाइन भर सकेंगे और बाद में उसे ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपलोड कर रिटर्न दाखिल कर पाएंगे। आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल के Latest Updates सेक्शन के अनुसार, यह Excel Utility 7 जुलाई 2026 को पोर्टल पर लाइव कर दी गई थी। विभाग ने इसकी आधिकारिक जानकारी शुक्रवार सुबह सार्वजनिक की।

ऑफलाइन तैयार कर सकेंगे रिटर्न

Excel Utility के माध्यम से टैक्सपेयर्स अपनी आय, कर और अन्य जरूरी वित्तीय जानकारी ऑफलाइन दर्ज कर सकते हैं। सभी विवरण भरने के बाद वे डेटा का वैलिडेशन (Validation) कर सकते हैं और फिर तैयार फाइल को पोर्टल पर अपलोड करके रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

[also_read ids="5661" title="ये भी पढ़ें"]

किन लोगों के लिए है ITR-5?

आयकर विभाग की गाइडलाइंस के अनुसार ITR-5 सभी टैक्सपेयर्स के लिए नहीं है। इसका उपयोग उन व्यक्तियों या संस्थाओं द्वारा किया जाता है जो चार श्रेणियों में शामिल नहीं हैं। इन श्रेणियों से बाहर आने वाले पात्र टैक्सपेयर्स को असेसमेंट ईयर 2026-27 का आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए ITR-5 की इसी Excel Utility का उपयोग करना होगा। जिन श्रेणियों के लिए यह उपयोगी नहीं वे हैं :-

  • व्यक्तिगत करदाता (Individual)
  • हिंदू अविभाजित परिवार (HUF)
  • कंपनी (Company)
  • ITR-7 दाखिल करने वाले टैक्सपेयर्स

विभाग ने दी यह सलाह

आयकर विभाग समय-समय पर अलग-अलग ITR फॉर्म और उनकी यूटिलिटी जारी करता है ताकि रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया आसान और त्रुटिरहित बनी रहे। विभाग ने टैक्सपेयर्स को सलाह दी है कि वे हमेशा पोर्टल पर उपलब्ध नवीनतम (Latest) Utility का ही उपयोग करें। इससे रिटर्न दाखिल करते समय तकनीकी दिक्कतों या फाइलिंग एरर की संभावना कम रहेगी।

नई Excel Utility उपलब्ध होने के बाद संबंधित टैक्सपेयर्स अब अपने वित्तीय दस्तावेज तैयार कर समय रहते असेसमेंट ईयर 2026-27 का आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

[also_read ids="5531" title="ये भी पढ़ें"]

मुख्य बातें

  • आयकर विभाग ने AY 2026-27 के लिए ITR-5 की Excel Utility जारी की।
  • ई-फाइलिंग पोर्टल पर 7 जुलाई 2026 से उपलब्ध है।
  • इंटरनेट के बिना ऑफलाइन रिटर्न तैयार किया जा सकेगा।
  • विवरण भरने के बाद वैलिडेशन कर पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है।
  • Individual, HUF, Company और ITR-7 फाइलर्स के लिए यह फॉर्म नहीं है।
  • विभाग ने केवल Latest Utility का उपयोग करने की सलाह दी है।
]]>
Fri, 10 Jul 2026 18:59:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
जिला अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनेश भूरिया पर हमला, बच्ची के हाथ की हड्डी टूटने का कारण पूछने पर भड़के परिजन https://acntimes.com/ratlam-district-hospital-doctor-assaulted-during-treatment-dispute https://acntimes.com/ratlam-district-hospital-doctor-assaulted-during-treatment-dispute एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला चिकित्सालय में शुक्रवार सुबह मरीज के उपचार को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। बच्ची का इलाज कराने आए एक परिजन ने ड्यूटी पर तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनेश भूरिया पर हमला कर दिया। घटना में डॉक्टर के नाक और गाल पर चोटें आईं। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक सर्जन) डॉ. दिनेश भूरिया ओपीडी में मरीजों का परीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान चिंगीपुरा निवासी आसिफ पिता रशीद कुरैशी अपनी छोटी बेटी को उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचा। परिजन ने डॉक्टर को बताया कि कपड़े बदलते समय बच्ची की हड्डी में क्रैक आ गया है।

प्राथमिक परीक्षण के दौरान डॉ. भूरिया ने बच्ची के हाथ में सूजन होने की बात कही। उन्होंने कहा कि परिजन द्वारा बताई गई परिस्थितियों में सामान्यतः हड्डी टूटने की संभावना कम प्रतीत होती है। यह सुनते ही आसिफ भड़क गया और बहस करने लगा। इतना ही नहीं उसने डॉ. भूरिया के साथ मारपीट तक कर दी। हमले में डॉ. भूरिया की नाक और गाल पर चोटें आईं।

[also_read ids="4386" title="ये भी पढ़ें"]

घटना के विरोध में चिकित्सक लामबंद, थाने पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में चिकित्सक स्टेशन रोड थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने एवं मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई।

स्टेशन रोड थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आसिफ पिता रशीद कुरैशी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[also_read ids="5622" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 10 Jul 2026 17:59:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
रिश्ते का खून ! हसरत ऐसी कि बेटी ने अपनी ही मां की करवा दी हत्या, सड़क हादसे में मौत दर्शाने के लिए दी 7 लाख की सुपारी https://acntimes.com/daughter-allegedly-got-mother-killed-for-job-and-property https://acntimes.com/daughter-allegedly-got-mother-killed-for-job-and-property पुलिस ने आरोपी बेटी सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार, ताऊ फरार

एसीएन टाइम्स @ जयपुर । किसी ने कहा है, "इंसान की हसरत की कोई इंतिहां नहीं होती।" राजस्थान की राजधानी जयपुर में यह पंक्ति उस समय भयावह सच्चाई बन गई, जब एक 24 वर्षीय बेटी ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली। आरोप है कि उसने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने के लिए सात लाख रुपए की सुपारी दी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। यह सब युवती ने सिर्फ सरकारी नौकरी और संपत्ति हासिल करने की चाह में किया। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला जयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है। 4 जुलाई को सड़क किनारे पैदल चल रही नीरज शर्मा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मां की मौत के बाद बेटी आयुषी ने अपने मामा राकेश शर्मा को फोन कर बताया कि सड़क दुर्घटना में मां की जान चली गई है। शुरुआती तौर पर यह मामला एक सामान्य सड़क हादसा ही माना गया, लेकिन जल्द ही घटनाक्रम ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया।

मामा को था शक, पुलिस को बताई पूरी बात

नीरज शर्मा के भाई राकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन प्रताप नगर में अपनी बेटी और एक स्पेशल चाइल्ड के साथ रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से आयुषी और उसका ताऊ लगातार नीरज को परेशान कर रहे थे। उन्हें धमकियां दी जाती थीं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

राकेश शर्मा ने पुलिस के सामने आशंका जताई कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि उनकी बहन की सुनियोजित हत्या हो सकती है। इसी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।

[also_read ids="5803" title="ये भी पढ़ें"]

CCTV फुटेज ने खोली साजिश की परतें

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि नीरज शर्मा सड़क किनारे चल रही थीं, इसके बावजूद स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में वाहन सीधे उनकी ओर मोड़कर टक्कर मारी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पुलिस को बताया कि चालक ने जानबूझकर तेज गति से वाहन चलाते हुए महिला को निशाना बनाया था। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। जब स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरी साजिश सामने आ गई।

7 लाख की सुपारी देकर कराई मां की हत्या

पुलिस के अनुसार, नीरज शर्मा की बेटी आयुषी ने अपनी मां की हत्या के लिए अरविंद शर्मा, रोहित जाटव और हेमंत शर्मा को सात लाख रुपए की सुपारी दी थी। जांच में सामने आया कि अरविंद ने इस साजिश में आकाश और मोहित को भी शामिल किया। मोहित लगातार नीरज शर्मा की रेकी करता रहा, ताकि उनके घर से बाहर निकलने का सही समय मिल सके।

घटना वाले दिन स्कॉर्पियो आकाश चला रहा था, जबकि अरविंद उसके साथ बैठा था। पुलिस के अनुसार, मोहन स्वरूप भी पूरे षड्यंत्र का हिस्सा था।

[also_read ids="5178" title="ये भी पढ़ें"]

बेटी सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, ताऊ फरार

डीसीपी रंजीता शर्मा ने मीडिया को बताया कि नीरज शर्मा की हत्या के मामले में बेटी आयुषी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आयुषी, मोहित शर्मा, आकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, हेमंत शर्मा, रोहित जाटव और मोहन स्वरूप शर्मा शामिल हैं। आयुषी का परिवार मूल रूप से भरतपुर का रहने वाला है और गिरफ्तार सभी आरोपी भी भरतपुर के निवासी हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या की साजिश में आयुषी का ताऊ बलराम उर्फ रवि भी शामिल था, लेकिन वह फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सरकारी नौकरी और संपत्ति बनी हत्या की वजह

एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल ने मीडिया को बताया कि- 24 वर्षीय आयुषी ने सरकारी नौकरी और परिवार की पूरी संपत्ति हासिल करने के उद्देश्य से यह साजिश रची। आयुषी के पिता विजय शंकर राजस्थान हाईकोर्ट में एलडीसी थे। कुछ वर्ष पहले उनके निधन के बाद नीरज शर्मा को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सरकारी नौकरी मिली थी।

आयुषी चाहती थी कि मां की मौत के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर सरकारी नौकरी मिल जाए। इसी लालच में उसने अपनी मां की हत्या की साजिश रची और उसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।

[also_read ids="5815" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 10 Jul 2026 16:37:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
सुरक्षा में चूक या मजबूरी ? 120 की रफ्तार से दौड़ रहा था केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का काफिला, तभी सामने आ गए ग्रामीण और बच्चे, जानिए& क्या बताई वजह https://acntimes.com/gadkari-convoy-villagers-came-in-front-on-delhi-mumbai-expressway-ratlam https://acntimes.com/gadkari-convoy-villagers-came-in-front-on-delhi-mumbai-expressway-ratlam 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के लिए रतलाम आए थे गडकरी, असावती में निर्माण गुणवत्ता देखी, सर्विस एरिया में नई सुविधा का शुभारंभ किया

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर उस समय हड़कंप मच गया जब 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के काफिले के आगे कुछ ग्रामीण और बच्चे आ गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ऐसा होने से शासन-प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो उन्होंने इसे एक संयोग बताया।

दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस का निरीक्षण कर रहे हैं। गडकरी बुधवार रात मंदसौर जिले के गरोठ में रात्रि विश्राम करने बाद गुरुवार सुबह रतलाम पहुंचे। सुबह करीब 10:25 बजे उनका काफिला जिले के असावती एंट्री पॉइंट पर रुका। यहां कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने उनकी अगवानी की। मंत्री गडकरी पांच मिनट पैदल से चले और एक्सप्रेस-वे की निर्माण गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर सिंह और एनएचएआई के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली तथा अधूरे पेंचवर्क को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने 8 लेन पर पौधारोपण में सहयोग के लिए भी कहा।

...और मच गया हड़कंप

इसके बाद मंत्री का काफिला झाबुआ की ओर रवाना हुआ। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पास करीब 120 किलोम टर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रहे उनके काफिले के सामने अचानक कुछ ग्रामीण और बच्चे आ गए। ग्रामीण समय रहते हट गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अचानक बनी इस स्थिति से हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए। जानकारी के असार निरीक्षण के दौरान जावरा और थांदला के बीच स्थित रेस्ट एंड सर्विस एरिया में केंद्रीय मंत्री ने नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन भी किया।

पुलिस ने ग्रामीणों से की पूछताछ, लिखित कथन लिए

एसपी अमित कुमार ने एसीएन टाइम्स को बताया कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया और काफिले के सामने आए ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने अपने नाम शांतिलाल पिता कानजी भाभर (32), नानालाल पिता कैलाश भाभर (30), दिनेश पिता रामचंद्र भाभर (30) बताए। शांतिलाल ग्राम पंचायत पलसोड़ी का पंच है। उनके साथ 3-4 बच्चे भी थे। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को मौखिक एवं लिखित कथन भी लिए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में यह बताई वजह

पंच शांतिलाल भाभर ने पुलिस को लिखित बयान भी दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनका घर और शासकीय प्राथमिक विद्यालय लिमखोपाड़ा एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर स्थित हैं। उनके दोनों बेटे अजय (कक्षा 5) और गजेंद्र (कक्षा 4) प्रतिदिन इसी मार्ग से स्कूल जाते हैं। गुरुवार सुबह भी वे रोज की तरह बच्चों को स्कूल छोड़ने निकले थे। इसी दौरान अचानक कई वाहन तेज गति से आते दिखाई दिए तो वे सड़क के किनारे खड़े हो गए। वाहन निकलने के बाद बच्चों को सुरक्षित स्कूल छोड़ दिया।

शांतिलाल ने स्पष्ट किया कि वे किसी सरकारी या निजी वाहन को रोकने के लिए वहां खड़े नहीं थे और उन्हें यह भी जानकारी नहीं थी कि गुजर रहा काफिला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का है।

[also_read ids="5576" title="ये भी पढ़ें"]

8 लेन ने बढ़ाई ग्रामीणों की समस्या

बता दें कि, 8 लेन एक्सप्रेस-वे बनने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें बंद हुए संपर्क मार्ग, खेतों में जलभराव और स्थानीय आवागमन की दिक्कतें शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण मंत्री गडकरी से रतलाम दौरे के दौरान मुलाकात कर ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम और सुरक्षा कारणों से ऐसा संभव नहीं हो सका। हालांकि प्रशासन ने काफिले के आगमन से पहले ही स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनके ज्ञापन ले लिए थे।

किसने, क्या उठाई मांग

जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा ने रावटी-शिवगढ़ के बीच एक्सप्रेस-वे पर क्रॉसिंग और संपर्क मार्ग की मांग उठाई। उनका कहना है कि इस सुविधा के अभाव में क्षेत्र के हजारों लोगों, मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस, विद्यार्थियों और व्यापारियों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।

उधर, सैलाना से BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार ने केंद्रीय मंत्री को एक पत्र भेजकर रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे को फोरलेन करने की मांग की। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच महत्वपूर्ण आर्थिक एवं सामाजिक संपर्क मार्ग बताते हुए शीघ्र सर्वे कराकर परियोजना को स्वीकृति देने का आग्रह किया।

[also_read ids="1888,1,36,5161" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 09 Jul 2026 23:15:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों के तबादले https://acntimes.com/ratlam-police-transfer-order-42-police-personnel https://acntimes.com/ratlam-police-transfer-order-42-police-personnel एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार ने जिले के 42 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश में आरक्षित केंद्र रतलाम से विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस इकाइयों में पदस्थापनाएं की गई हैं। प्रमुख रूप से थाना औद्योगिक क्षेत्र, स्टेशन रोड, माणकचौक, जावरा शहर, जावरा औद्योगिक क्षेत्र, नामली, आलोट, ताल, रावटी, सैलाना, यातायात, दीनदयाल नगर, पिपलौदा तथा अजाक सहित कई स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती में बदलाव किया गया है।

आदेश के तहत कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित कर्मचारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

[also_read ids="5812" title="ये भी पढ़ें"]

किसे, कहां मिली जिम्मेदारी

[also_read ids="5813" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 09 Jul 2026 00:15:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
विक्रम नगर नकबजनी केस में पुलिस को बड़ी सफलता, ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 1 पहले हो चुका है गिरफ्तार, 3 अब भी फरार https://acntimes.com/ratlam-station-road-police-arrested-reward-accused-in-vikram-nagar-burglary-case https://acntimes.com/ratlam-station-road-police-arrested-reward-accused-in-vikram-nagar-burglary-case अब तक दो आरोपी हो चुके गिरफ्तार, ₹5.40 लाख के सोने-चांदी के आभूषण भी हुए बरामद

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्टेशन रोड थाना पुलिस ने विक्रम नगर में हुई नकबजनी मामले में लंबे समय से फरार ₹5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर करीब ₹1.80 लाख के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। इसी मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है जिससे ₹3.60 लाख के आभूषण बरामद हुए थे। इस प्रकार अब तक गिरफ्तार हुए दो आरोपियों से कुल ₹5.40 लाख के आभूषण बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार 23 नवंबर 2025 की रात विक्रम नगर निवासी फरियादी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। अगले दिन सुबह करीब 5:30 बजे उनकी पत्नी उठीं तो घर के एक कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। मकान के पीछे लगी लोहे की जाली टूटी हुई थी। परिवार ने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे सोने का हार सेट, कान के आभूषण, अंगूठियां, कंगन, चेन, सोने का टुकड़ा, सोने का सिक्का, चांदी के सिक्के, बिछिया, पायल, चांदी की भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की मूर्तियां, हाथ घड़ियां तथा ₹5 हजार नकद गायब मिले।

[also_read ids="5809" title="ये भी पढ़ें"]

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बदमाशों ने मकान के नीचे स्थित जनसंपर्क कार्यालय तथा एक किरायेदार के मकान का ताला भी तोड़ा था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की गई।

9 फरवरी को गिरफ्तार हुआ था पहला आरोपी

टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा गया और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। पहली बड़ी सफलता 9 फरवरी 2026 को मिली थी। पुलिस ने राधे पिता सोहन पारदी, निवासी बजरंग नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर चुराए गए करीब ₹3.60 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे। इसके बाद से अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी।

[also_read ids="5803" title="ये भी पढ़ें"]

अब ₹5 हजार का इनामी आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में

लगातार तलाश के दौरान पुलिस ने 5 जुलाई 2026 को मामले में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी अविनाश पिता स्वर्गीय हिम्मत पारदी, निवासी बजरंग नगर, रतलाम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए करीब ₹1.80 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

तीन आरोपी अब भी फरार

पुलिस के अनुसार मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घटना में शामिल तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। इनमें देवा पिता सुरेश पारदी, सचिन पिता भल्ला पारदी तथा बाला उर्फ चंदन पिता बादाम पारदी शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी तथा चोरी गए शेष मशरूके की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन के अलावा उपनिरीक्षक विजय बामनिया, उपनिरीक्षक शिवेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, एलेक्जेंडर, विक्रम सिंह, विजय मीणा, आरक्षक लाखन सिंह, अनिल सोलंकी तथा प्रेमसिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

[also_read ids="5810" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 08 Jul 2026 21:13:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
मुंबई&पुणे में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित, राजधानी एक्सप्रेस सहित 3 ट्रेनें निरस्त, 5 का समय और 2 का मार्ग बदला https://acntimes.com/mumbai-pune-rain-train-affected-ratlam-division https://acntimes.com/mumbai-pune-rain-train-affected-ratlam-division एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा, जलभराव तथा मुंबई–पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन और रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरने की घटनाओं के कारण पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के विभिन्न रेलखंडों पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसका असर रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ा है। रेलवे ने स्थिति को देखते हुए कई ट्रेनों को निरस्त, रीशिड्यूल, शॉर्ट टर्मिनेट तथा परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया है।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मुंबई से प्रस्थान करने वाली तथा रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें। ट्रेन के समय, ठहराव एवं संरचना संबंधी जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा यात्री रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

[also_read ids="5802" title="ये भी पढ़ें"]

6 जुलाई को इन ट्रेनों का ये रहेगा मार्ग

  • ट्रेन संख्या 22944 इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस वाया सूरत–जलगांव–मनमाड–पुणे संचालित की जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 12264 हजरत निजामुद्दीन–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस वाया सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–पुणे होकर चलेगी।

06 जुलाई को निरस्त ट्रेनें

  • 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
  • 12925 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस
  • 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस

इन ट्रेनों का प्रस्थान समय बदला

  • 12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस – अब रात्रि 9:00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस – अब रात्रि 11:00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 12961 मुंबई सेंट्रल–इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस – अब रात्रि 11:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल – अब रात्रि 11:15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस – अब 7 जुलाई 2026 को प्रातः 1:30 बजे प्रस्थान करेगी।

अन्य ट्रेनों पर भी पड़ सकता है असर

रेलवे ने बताया है कि मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में बने प्रतिकूल मौसम और परिचालन संबंधी परिस्थितियों के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली अथवा मंडल में आने-जाने वाली अन्य ट्रेनें भी विलंब से चल सकती हैं। आवश्यकता पड़ने पर कुछ ट्रेनों को रीशिड्यूल, शॉर्ट टर्मिनेट अथवा परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा सकता है।

[also_read ids="5730" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 06 Jul 2026 21:51:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
विश्व के सबसे गर्म शहरों में शामिल रतलाम को हरित बनाने का संकल्प, 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' का शुभारंभ https://acntimes.com/triveni-van-ropan-mahaabhiyan-ratlam-5810 https://acntimes.com/triveni-van-ropan-mahaabhiyan-ratlam-5810 वक्ताओं का आह्वान—हर परिवार लगाए कम से कम एक त्रिवेणी, पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का लिया संकल्प

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व के 10 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो चुके रतलाम को दीर्घकालिक शीतलता प्रदान करने और पर्यावरणीय संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' का श्रीगणेश रविवार को हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने त्रिवेणी रोपण की आवश्यकता, महत्व और इसकी संपूर्ण संकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला। अतिथियों ने महाअभियान के पोस्टर का विमोचन कर उपस्थितजनों को त्रिवेणी रोपने का संकल्प भी दिलाया।

त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान को लेकर रविवार को विधायक सभागृह, बरबड़, रतलाम में महती बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रतलाम-झाबुआ विभाग के संघ चालक तेजराम मांगरोदा एवं रतलाम विभाग के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय मुख्य वक्ता रहे। हार्टफुलनेस संस्था के डॉ. नीलेश शुक्ला भी मंचासीन रहे।

प्रकृति का संतुलन बिगड़ा तो उसका दंड भी प्रकृति ही देती है : तेजराम मांगरोदा

बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संघ चालक तेजराम मांगरोदा ने कहा कि जिस प्रकार वात, पित्त और कफ में असंतुलन होने पर शरीर प्रभावित होता है, उसी प्रकार जल, वायु और अग्नि में असंतुलन होने पर प्रकृति भी असंतुलित हो जाती है। मनुष्य प्रकृति को नियंत्रित नहीं कर सकता, वह स्वयं अपना संतुलन स्थापित करती है। चाहे वह बाढ़ हो, भूकंप हो या महामारी—प्रकृति अपने नियमों के अनुसार दंड अवश्य देती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर्यावरण-अनुकूल होने के साथ प्रकृति से तादात्म्य और एकात्म स्थापित करने वाली रही है। भगवान श्रीकृष्ण से लेकर हमारे सभी देवी-देवता तथा जैन दर्शन के सभी तीर्थंकर वृक्षों और जीवों के बिना अधूरे हैं। इसके विपरीत वनों का विनाश करने वाली विश्व की 10 बड़ी कंपनियां पश्चिम की हैं। उन्होंने कहा कि ईको सिस्टम का सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य, मन, विचार और व्यवहार पर पड़ता है।

मांगरोदा ने राजस्थान की प्रकृति-प्रेमी अमृता देवी जैसे पर्यावरण रक्षकों के बलिदान की कहानियां बच्चों को सुनाने का आह्वान किया। उन्होंने महर्षि कण्व और शकुंतला के प्रकृति प्रेम से प्रेरणा लेने तथा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान से जुड़कर रतलाम को पुनः हरित बनाने का आग्रह किया।

[also_read ids="5806" title="ये भी पढ़ें"]

संकल्प तभी सफल होगा, जब पौधे वृक्ष बनेंगे : कृष्णकांत पांडेय

रतलाम विभाग के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय ने आम के वृक्ष में आने वाले बौर का उदाहरण देते हुए कहा कि संकल्प तो बहुत से लोग लेते हैं, लेकिन सफल वही होते हैं जो विकल्प रहित होकर अपने लक्ष्य पर डटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान में विकल्प नहीं है। केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि पौधे को वृक्ष बनाने की यात्रा ही इस अभियान की वास्तविक सफलता होगी।

उन्होंने कहा कि रतलाम की आबादी के अनुरूप अधिक से अधिक त्रिवेणियां लगाना और उन्हें वृक्ष बनाना इस अभियान का लक्ष्य है। इसके लिए चरणबद्ध प्रयास करने होंगे। विभाग प्रचारक ने लोगों से अपने पूर्वजों, धार्मिक एवं मांगलिक आयोजनों सहित अन्य विशेष अवसरों की स्मृतियों को त्रिवेणी के माध्यम से चिरस्थायी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थितजनों को अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी दिलाया।

पीपीटी और विशेष वार्तालाप के माध्यम से समझाया त्रिवेणी रोपण का महत्व

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने 'त्रिवेणी' (पीपल, नीम और बरगद के पौधों) तथा भारत माता का पूजन कर किया। अतिथियों का परिचय देवाशीष पौराणिक तथा डॉ. हितेश पाठक ने दिया।

इसके पश्चात पर्यावरण मित्र अशोक पाटीदार ने पीपीटी के माध्यम से पर्यावरण एवं जीवों के संरक्षण के लिए वृक्षों की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने त्रिवेणी के धार्मिक, आध्यात्मिक, वास्तुशास्त्रीय तथा वैज्ञानिक आधार पर उसके महत्व को समझाया। इस अवसर पर रतलाम में बढ़ते तापमान और त्रिवेणी रोपण को लेकर तैयार विशेष वार्तालाप का भी प्रसारण किया गया।

अभियान में यह रहेगा खास

  • त्रिवेणी रोपने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा गड्ढे तैयार करने, उन्हें नियमित खाद-पानी देने और पांच साल तक उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाई जाएगी ताकि वे वृक्ष बन सकें।
  • त्रिवेणी रोपने का कार्य समाज द्वारा ही किया जाएगा।
  • त्रिवेणी (बरगद, पीपल और नीम) रोपने के लिए लोगों को पंजीयन करवाना होगा।
  • एक व्यक्ति / परिवार एक से अधिक जितनी भी चाहे त्रिवेणी रोप सकता है।
  • त्रिवेणी की जीयो टैगिंग की जाएगी और उन्हें एक कोड भी दिया जाएगा।
  • त्रिवेणी रोपने वाले व्यक्तियों / परिवारों हर रविवार को अपने परिजन के साथ मौके पर जा सकेंगे और अपनी त्रिवेणी के साथ समय बिता सकेंगे। वे इनके साथ सेल्फी / फोटो भी ले सकेंगे।
  • त्रिवेणी वन रोपण अभियान अलग-अलग चरणों में चलेगा। भाई-बहन की पहाड़ी के बाद 8लेन के किनारे और उसके बाद शहर में आवश्यकता अनुसार रोपण होगा।
  • अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों, समाजों के प्रमुखों, शहर के सभी मोहल्लों के प्रमुखों की बैठकें भी आगामी दिनों में होंगी।

महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

बैठक में महाअभियान को सफल बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए। इनमें स्कूलों में त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान की जानकारी पहुंचाने, वार्डवार एवं मोहल्लावार टीमों का गठन कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा शासकीय सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए त्रिवेणी रोपण जैसे कार्यों की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के सुझाव प्रमुख रहे। अभियान की शुरुआत में ही शहर के प्रबुद्धजनों ने 5 से 25 तक त्रिवेणी रोपणे का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। संचालन पत्रकार अदिति मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन शिक्षाविद् विम्पी छाबड़ा ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, संत, प्रकृति-प्रेमी, स्वयंसेवक, धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

[also_read ids="5802" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 06 Jul 2026 20:26:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का डंडा ! 800 करोड़ के पोषण आहार घोटाला, 14 रिमाइंडर, 5 बार समय मांगा, 3 विभाग के शीर्ष अधिकारी 24 अगस्त को तलब https://acntimes.com/poshan-aahar-800-crore-scam-lokayukta-action https://acntimes.com/poshan-aahar-800-crore-scam-lokayukta-action एजी रिपोर्ट पर कार्रवाई का प्रतिवेदन नहीं देने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण आजीविका मिशन से मांगा जवाब

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महालेखाकार (एजी) की रिपोर्ट के आधार पर पोषण आहार योजना में हुए कथित 800 करोड़ रुपए के घोटाले को लेकर लोकायुक्त ने सख्त रुख अपनाया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के शीर्ष अधिकारियों को 24 अगस्त 2026 को कार्रवाई प्रतिवेदन सहित लोकायुक्त कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई पूर्व विधायक पारस सकलेचा द्वारा वर्ष 2023 में दर्ज कराई गई विस्तृत शिकायत पर की जा रही है।

रतलाम के पूर्व विधायक पारस सकलेचा द्वारा महालेखाकार (एजी) की वर्ष 2018 से 2021 के दौरान आठ जिलों में पोषण आहार योजना की जांच रिपोर्ट के आधार पर 28 अगस्त 2023 को लोकायुक्त के समक्ष लगभग 800 करोड़ रुपए के कथित घोटाले की शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में तत्कालीन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, तत्कालीन संचालक, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ललित मोहन बेलवाल सहित संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विस्तृत आरोप लगाए गए थे।

शिकायत में ये हैं आरोप

शिकायत में बेलवाल की कथित नियम-विरुद्ध संविदा नियुक्ति, उन्हें वित्तीय अधिकार दिए जाने, उनके विरुद्ध वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जांच में प्रतिकूल निष्कर्ष आने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने तथा शिकायत उठाने वाले अधिकारियों को प्रताड़ित किए जाने जैसे गंभीर बिंदुओं का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ग्रामीण आजीविका मिशन की भूमिका से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए हैं।

[also_read ids="5806" title="ये भी पढ़ें"]

14 रिमाइंडर, 5 बार समय बढ़ा, फिर भी नहीं मिला प्रतिवेदन

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त कार्यालय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से महालेखाकार की रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन प्राप्त करने के लिए अब तक 14 पत्र भेजे हैं।

पहला पत्र क्रमांक 5752, दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को तथा चौदहवां पत्र क्रमांक 2520, दिनांक 23 जून 2026 को अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को भेजा गया। इसके बावजूद विभाग अब तक कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं कर पाया है।

विभाग ने खुद पांच बार मांगा अतिरिक्त समय

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने स्वयं कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए पांच बार अतिरिक्त समय मांगा। विभाग ने 20 नवंबर 2023, 14 अगस्त 2024, 15 अक्टूबर 2024, 13 नवंबर 2024 तथा 20 मार्च 2025 को भेजे गए पत्रों में एक से दो माह का अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया।

लोकायुक्त ने प्रत्येक बार समय-वृद्धि का अनुरोध स्वीकार किया, लेकिन विस्तारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी विभाग कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं कर सका।

[also_read ids="5478,5409" title="ये भी पढ़ें"]

तीन वर्ष बाद भी जवाब नहीं, जवाबदेही पर उठे सवाल

करीब तीन वर्ष बीत जाने, 14 अनुस्मारक पत्र भेजे जाने और पांच बार समय-वृद्धि मिलने के बाद भी कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने को लेकर प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं।

लोकायुक्त कार्यालय ने प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को भी कई अवसर दिए, लेकिन वहां से भी अपेक्षित कार्रवाई प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जानकारी पर लोकायुक्त ने जताई आपत्ति

8 जून 2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत जानकारी पर लोकायुक्त ने स्पष्ट टिप्पणी की कि उपलब्ध कराई गई जानकारी मांगी गई जानकारी के अनुरूप नहीं है तथा उसमें विरोधाभास है।

इसके बाद प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को भी 24 अगस्त 2026 को कार्रवाई प्रतिवेदन सहित लोकायुक्त कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

[also_read ids="4846,4548" title="ये भी पढ़ें"]

पारस सकलेचा बोले— जवाबदेही से बचना गंभीर सवाल

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि यदि किसी विभाग को बार-बार समय देने के बाद भी वह वर्षों तक कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करता, तो यह केवल प्रशासनिक शिथिलता का मामला नहीं रह जाता, बल्कि पूरी जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि 24 अगस्त 2026 की सुनवाई में संबंधित विभाग महालेखाकार की रिपोर्ट पर अब तक की गई कार्रवाई का स्पष्ट एवं तथ्यात्मक विवरण लोकायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा है मामला

सकलेचा ने कहा कि पोषण आहार जैसे संवेदनशील विषय से प्रदेश की लाखों माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य जुड़ा है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कार्रवाई में अनावश्यक विलंब केवल प्रशासनिक विषय नहीं, बल्कि जनहित और सार्वजनिक विश्वास से जुड़ा अत्यंत गंभीर प्रश्न है।

[also_read ids="4083" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 05 Jul 2026 12:35:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में 66,145 बच्चों की APAR ID बाकी, 1,066 का नामांकन नहीं, 738 स्कूल भवनों का सर्वे लंबित, कलेक्टर ने शुरू किया Mission Muskaan ! https://acntimes.com/mission-muskaan-ratlam-apar-id-enrollment-pending https://acntimes.com/mission-muskaan-ratlam-apar-id-enrollment-pending कलेक्टर मिशा सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी, मिशन मुस्कान में लंबित कार्यों पर सख्ती के निर्देश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के 3 से 16 वर्ष आयु के 66,145 बच्चों की अपार आईडी बनना बाकी है। 1066 बच्चों का शिक्षा हेतु अभी तक संथाओं में नामांकन नहीं हुआ है। जिले के लगभग एक तिहाई स्कूलों के भवनों का को-लोकेशन सर्वे होना भी शेष है। जिले में ई-अटेंडेंस 94 प्रतिशत पाई गई है।

यह जानकारी मिशन मुस्कान के तहत शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई समीक्षा में सामने आई। समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आहूत की गई थी। जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक, अखिलेश राजपूत, महिला एवं बाल विकास सहायक संचालक भारती डांगी, विभिन्न विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, बीएसी, सीडीपीओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसमें जिले में बच्चों के शिक्षण संस्थाओं में नामांकन, अपार आईडी निर्माण, स्कूल भवनों के को-लोकेशन सर्वे और ई-अटेंडेंस की समीक्षा हुई।

बैठक में बताया गया कि कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 25 जुलाई 2026 तक शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य है जिसमें से 1,066 बच्चे नामांकन से वंचित हैं। इनमें बाजना के 636 और रतलाम के 309 बच्चे शामिल हैं। जिले में सभी बच्चों की अपार आईडी भी बनाई जाना है जिसमें से अभी 66,145 बच्चों की अपार आईडी बनना शेष है।

को-लोकेशन सर्वे के तहत 2,030 भवनों में से 738 भवनों की प्रविष्टि लंबित है, जिसे तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सभी विद्यालयों में रीडिंग कॉर्नर, जादुई पिटारा, जीरो पीरियड और लाइब्रेरी का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करना है।

ई-अटेंडेंस की यह है स्थिति

ई-अटेंडेंस की समीक्षा भी की गई जो 94 प्रतिशत पाई गई, यानी अभी 6 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो ई-अटेंडेंस नहीं दर्ज कर रहे। इससे शत-प्रतिशत करने पर जोर दिया गया। कंट्रोल रूम नंबर 07412-297544 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का पोषण ट्रैकर पर शत-प्रतिशत पंजीयन, विद्या आरंभ सूची साझा करने, पलायन का रिकॉर्ड रखने और आंगनवाड़ी-विद्यालय समन्वय मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

[also_read ids="5807" title="ये भी पढ़ें"]

31 जुलाई तक चलेगा मिशन मुस्कान

मौजूदा स्थिति को देखते हुए कलेक्टर मिशा सिंह के निर्दश पर जिले में मिशन मुस्कान शुरू किया गया है। जिले में 3 से 16 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 31 जुलाई 2026 तक यह अभियान चलेगा। अभियान के तहत आंगनवाड़ी और स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन, अपार आईडी निर्माण, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के तहत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का आंगनवाड़ी केंद्रों पर शत-प्रतिशत पंजीयन कर उन्हें प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ा जाएगा है। इसी प्रकार 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित भी होगा। स्कूल शिक्षा विभाग बच्चों की मैपिंग कर एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर उनकी प्रविष्टि भी करना होगा। 

कलेक्टर ने सौंपी जिम्मेदारी, अधिकारियों से की ताकीद

जिले में मिशन मुस्कान के प्रभावी संचालन के लिए कलेक्टर मिशा सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

प्रत्येक शासकीय विद्यालय में मिशन मुस्कान के लिए एक शिक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया जा रहा है। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। 5 से 6 वर्ष आयु के निजी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का सत्यापन संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक करेंगे।

[also_read ids="5748" title="ये भी पढ़ें"]

अब ऐसे होगा काम

30 जुलाई तक छह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। 30 जुलाई तक चाइल्ड ट्रैकिंग ऐप में दर्ज बच्चों का आयु के अनुसार नामांकन कर अपार आईडी तैयार की जाएगी। 30 सितंबर 2026 तक सभी बच्चों की अपार आईडी बनाई जाएगी।

आंगनवाड़ी केंद्रों के सर्वे के माध्यम से ड्रॉपआउट बच्चों की सूची तैयार कर बीआरसी को उपलब्ध कराई जाएगी। जनशिक्षक अपने क्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी भवनों की ग्राउंड ट्यूनिंग रिपोर्ट तीन दिन में पूर्ण करने होंगे। बीएसी और सीएसी की प्रतिदिन मॉनिटरिंग विकासखंड एवं जिला स्तर पर की जाएगी और इसी आधार पर उनका मूल्यांकन होगा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार का सर्वे कर 3 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन करेंगी। सरकारी अथवा निजी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का विवरण भी पोषण ट्रैकर में दर्ज किया जाएगा। प्रवेशित बच्चों की सूची पंचायत भवन पर चस्पा कर ग्राम पंचायत को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

[also_read ids="5525" title="ये भी पढ़ें"]

कंट्रोल रूम में देना होगी जानकारी

यदि कोई अभिभावक 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चे का आंगनवाड़ी अथवा विद्यालय में संस्थागत प्रवेश नहीं कराता है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम नंबर 07412-297544 पर दी जा सकती है। 18 अगस्त 2026 के बाद ऐसे अप्रवेशी बच्चों की सूचना देने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा।

शिकायतों के निराकरण एवं अभिभावकों की समझाइश के लिए विकासखंड स्तर पर समिति गठित की गई है। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत), परियोजना अधिकारी (महिला एवं बाल विकास), विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसीसी), श्रम निरीक्षक तथा नायब तहसीलदार (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट) शामिल रहेंगे।

पलायन करने वाले परिवारों का रिकॉर्ड भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संधारित किया जाएगा तथा उनके लौटने पर बच्चों का संस्थागत प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।

[also_read ids="5431" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 05 Jul 2026 10:51:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
अकादमिक संवाद ! सांदीपनी विद्यालय में विश्व के पाँच उत्कृष्ट विद्यालयों के मॉडल पर मंथन, वैश्विक नवाचारों को स्थानीय शिक्षा से जोड़ने का लिया संकल्प https://acntimes.com/sandipani-vidyalaya-ratlam-world-best-schools-academic-dialogue https://acntimes.com/sandipani-vidyalaya-ratlam-world-best-schools-academic-dialogue एसीएन टाइम्स @ रतलाम। सांदीपनी विद्यालय, विनोबा, रतलाम में "विश्व के श्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कार–2025 से सीख" विषय पर विशेष अकादमिक संवाद आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य इसमें विश्व के श्रेष्ठ विद्यालयों के नवाचारों, उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सीखना रहा। इस दौरान विश्व के पाँच उत्कृष्ट विद्यालयों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रेरणादायी कार्यों का अध्ययन करना तथा उन नवाचारों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यालय की शिक्षण प्रक्रिया में अपनाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

शुभारंभ विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र शर्मा द्वारा रचित विद्यालय गीत "हम हैं सांदीपनी विद्यालय" पर आधारित एंट्री रूटीन से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह, ऊर्जा एवं विद्यालयीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम की परिकल्पना उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर ने प्रस्तुत की। उन्होंने ने अंतरराष्ट्रीय संस्था #T4Eduation द्वारा चयनित विश्व के पाँच श्रेष्ठ विद्यालयों की समुदाय भागीदारी, पर्यावरण जुड़ाव, नवाचार, विपत्तियों से मुकाबला तथा स्वस्थ जीवन के समर्थन जैसे विषयों का प्रारंभिक परिचय दिया। उन्होंने कहा कि, "प्रत्येक विद्यालय अपनी स्थानीय परिस्थितियों में कार्य करते हुए भी वैश्विक स्तर पर परिवर्तन का प्रेरक उदाहरण बन सकता है।"

विभिन्न देशों के पुरस्कार प्राप्त विद्यालयों के कार्य बताए

बिद्राक्षी पंवार ने मेक्सिको के "आ फावोर देल नीन्यो" विद्यालय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय ने 360 डिग्री सामुदायिक सहयोग मॉडल के माध्यम से अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय को शिक्षा का सक्रिय भागीदार बनाकर साझा उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कविता वर्मा ने संयुक्त अरब अमीरात के आर्बर विद्यालय की पर्यावरण संरक्षण संबंधी पहलों का परिचय देते हुए बताया कि विद्यालय ने पर्यावरणीय साक्षरता, जैव-गुंबद (बायोडोम), जैव विविधता तथा प्रकृति आधारित अधिगम के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित किया है।

हर्षिता सोलंकी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्रैंकलिन विद्यालय के नवाचार आधारित शिक्षण मॉडल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालय में स्थापित फैब-लैब के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच, डिज़ाइन चिंतन तथा समस्या समाधान की क्षमता का विकास किया जा रहा है।

श्यामा वर्मा ने ब्राज़ील के एस्कोला एस्तादुअल पार्के दोस सोन्योस विद्यालय की प्रेरक यात्रा प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय ने 21 नवाचारी परियोजनाओं के माध्यम से कठिन परिस्थितियों के बीच शांति, अहिंसा, विश्वास और सकारात्मक विद्यालयी संस्कृति का निर्माण कर शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

हिना शाह ने मलेशिया के एस. के. पुत्राजया प्रेसिन्ट 11(1) विद्यालय की विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के लिए विकसित अभिनव पहलों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय ने "हेल्पी" मोबाइल अनुप्रयोग के माध्यम से विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का सराहनीय कार्य किया है।

[also_read ids="5806" title="ये भी पढ़ें"]

प्रतिभागियों ने साझा किए अनुभव

श्रद्धा सोनी ने कहा, "मैं अपने विद्यालय में इन मॉडलों का प्रशिक्षण आयोजित करके चरणबद्ध रूप से उन्हें लागू करने का प्रयास करूँगी।"

माधुरी तलेरा ने कहा, "आज का यह अकादमिक संवाद केवल जानकारी देने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवर्तन की प्रेरणा है। मैं अपने कक्षाकक्ष में सहयोगात्मक अधिगम, पर्यावरणीय जागरूकता, जीवन कौशल तथा नवाचारी शिक्षण गतिविधियों को शामिल करूँगी।"

समापन सत्र में राजाराम सेकवाड़िया एवं शोभा ओझा ने दक्षता-आधारित शिक्षा तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न नवाचारी प्रकल्पों की जानकारी साझा करते हुए इन वैश्विक अनुभवों को स्थानीय स्तर पर लागू करने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

अंत में सभी शिक्षकों ने संकल्प लिया कि विश्व के श्रेष्ठ विद्यालयों की सफल कार्यप्रणालियों का अध्ययन कर उन्हें स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यालय की शिक्षण प्रक्रिया में चरणबद्ध रूप से सम्मिलित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, नवाचारी एवं जीवनोपयोगी शिक्षा प्रदान की जा सके।

[also_read ids="5797" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने की सहभागिता

इस अवसर पर प्राचार्य संध्या वोरा, प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, वंदना सोवणचा, भावना रावत, मनीषा चौधरी, सुनीता पँवार, रूपाली जैन, साक्षी शर्मा, अजय मरमट, प्रदीप वैष्णव, अमित झा, अनीता शर्मा, माधुरी तलेरा, प्रह्लाद बैरागी तथा हरिओम पँवार, शासकीय हाई स्कूल कनेरी की शिक्षिका श्रद्धा सोनी सहित अन्य ने संवाद में सहभागिता की। आयोजन में तकनीकी सहयोग पिंकी सोलंकी का रहा जबकि संचालन उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने किया।

[also_read ids="5799" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 05 Jul 2026 08:57:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' 5 जुलाई से 12 अगस्त तक, अभियान का पोस्टर विमोचन और अहम बैठक कल https://acntimes.com/triveni-van-ropan-mahaabhiyan-ratlam https://acntimes.com/triveni-van-ropan-mahaabhiyan-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम को हरित, पर्यावरणीय रूप से संतुलित और तापमान की दृष्टि से अधिक अनुकूल बनाने के उद्देश्य से 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' की शुरुआत की जा रही है। अभियान के प्रथम चरण में 5 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक रतलाम-शिवगढ़ रोड स्थित भाई-बहन की पहाड़ी पर 1100 त्रिवेणी (बरगद, पीपल और नीम) का रोपण किया जाएगा।

अभियान को लेकर 5 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे विधायक सभागृह, बरबड़ रोड, रतलाम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख, पर्यावरणविद, प्रकृति प्रेमी, स्वयंसेवक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर महाअभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा तथा अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और जनभागीदारी को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

अलग-अलग चरणों में चलेगा महाअभियान

'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण में भाई-बहन की पहाड़ी पर 1100 त्रिवेणी का रोपण किया जाएगा। इसके पश्चात रतलाम के अन्य उपयुक्त क्षेत्रों में भी त्रिवेणी रोपण का कार्य विस्तार दिया जाएगा।

इस अभियान की विशेषता यह रहेगी कि केवल पौधारोपण तक ही सीमित नहीं रहा जाएगा, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख, संरक्षण और सिंचाई की व्यवस्था तब तक सुनिश्चित की जाएगी, जब तक वे पूर्ण विकसित वृक्ष का स्वरूप नहीं ले लेते। पूरा अभियान समाज के सहयोग और जनभागीदारी से संचालित होगा।

[also_read ids="5802" title="ये भी पढ़ें"]

दो माह के मंथन के बाद तैयार हुई अभियान की रूपरेखा

इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु के दौरान रतलाम का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसी दौरान रतलाम का नाम विश्व के सबसे गर्म 10 शहरों की सूची में भी शामिल हुआ। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पिछले लगभग दो माह से प्रबुद्धजन, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता लगातार विचार-विमर्श कर रहे थे।

मंथन के दौरान यह निष्कर्ष सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ गुजरात और राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म एवं शुष्क हवाओं के कारण रतलाम में तापमान की स्थिति अधिक गंभीर होती जा रही है। विशेषज्ञों और पर्यावरण प्रेमियों की राय में इस समस्या का दीर्घकालिक समाधान शहर और उसके आसपास बड़े पैमाने पर सघन वन विकसित करना है।

[also_read ids="5801" title="ये भी पढ़ें"]

क्यों चुनी गई त्रिवेणी

अभियान के लिए बरगद, पीपल और नीम के पौधों का चयन विशेष महत्व को ध्यान में रखकर किया गया है। इन तीनों वृक्षों का वैज्ञानिक, पर्यावरणीय, औषधीय, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार ये वृक्ष वातावरण को शुद्ध बनाने, भूमि कटाव रोकने, जैव विविधता को संरक्षण देने, अनेक पक्षियों एवं जीवों के प्राकृतिक आवास विकसित करने तथा स्थानीय जलवायु को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि अभियान का केंद्र बिंदु त्रिवेणी रोपण को बनाया गया है।

[also_read ids="5797" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 04 Jul 2026 09:16:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
SPORTS NEWS ! रतलाम के मोक्ष चतुर्वेदी और काजल रजक ने राज्य स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम https://acntimes.com/ratlam-wrestlers-win-gold-under23-state-wrestling-championship https://acntimes.com/ratlam-wrestlers-win-gold-under23-state-wrestling-championship उज्जैन में हुआ अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता रोहतक में होगी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उज्जैन के गुरु का अखाड़ा में अंडर-23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम के खेलो इंडिया रेसलिंग सेंटर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर दोनों खिलाड़ियों का चयन अब हरियाणा के रोहतक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

प्रतियोगिता में 125 किलोग्राम भार वर्ग में रतलाम के पहलवान मोक्ष चतुर्वेदी ने अपने सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार 60 किलोग्राम भार वर्ग में काजल रजक ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहां वे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव ने दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

[also_read ids="5784" title="ये भी पढ़ें"]

कुश्ती अकादमी में प्राप्त कर रहे प्रशिक्षण

कुश्ती कोच छाया शर्मा ने बताया कि मोक्ष चतुर्वेदी और काजल रजक रतलाम के नेहरू स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया रेसलिंग सेंटर के खिलाड़ी हैं। वर्तमान में दोनों खिलाड़ी भोपाल कुश्ती अकादमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिसका परिणाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन के रूप में सामने आया है।

इन्होंने दी बधाई और शुभकामनाएं

दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव, कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, पूर्व मंत्री पारस जैन, साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा, जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, कोच छाया शर्मा, भीम सिंह भाटी, पप्पू जी मेहता, जितेंद्र राठौड़ एवं सुभाष भाटिया सहित उपस्थित गणमान्यजनों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

[also_read ids="5681,5663,5359,5358" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 03 Jul 2026 00:55:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
40 वर्ष की शासकीय सेवा के बाद अनीता सागर सेवानिवृत्त, व्याख्याता, डाइट प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाईं https://acntimes.com/anita-sagar-retirement-ratlam-education-department https://acntimes.com/anita-sagar-retirement-ratlam-education-department शिक्षा जगत ने दी भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं को किया याद

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा विभाग में चार दशक तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं देने वाली व्याख्याता, डाइट प्राचार्य एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं प्रेरणादायी सेवाकाल को याद करते हुए उनका सम्मान कर भावभीनी विदाई दी।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अनीता सागर ने अपने 40 वर्षों के सेवाकाल में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षक प्रशिक्षण तथा प्रशासनिक दक्षता को मजबूत बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए, जिसका लाभ विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को मिला।

नए शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे कार्य

इस अवसर पर अतिथियों ने उन्हें स्मृति-चिह्न, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि उनकी कार्यशैली, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहज व्यवहार आने वाली पीढ़ी के शिक्षकों एवं अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

सेवाकाल के अनुभव साझा किए

अपने सम्मान के लिए अनीता सागर ने सभी सहयोगियों, वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने 40 वर्षों के सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना उनके लिए सदैव गर्व और संतोष का विषय रहा है। उन्होंने सभी से शिक्षा के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र गुप्ता सहित अन्य शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

[also_read ids="5800,5799,5796,5797" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 03 Jul 2026 00:30:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
14 साल रिश्ता, 4 बच्चे... और फिर आधी रात को गूंजा तलाक... तलाक... तलाक..., यह फिल्म की कहानी नहीं एक महिला की आपबीती है https://acntimes.com/ratlam-triple-talaq-complaint-woman-husband-second-marriage https://acntimes.com/ratlam-triple-talaq-complaint-woman-husband-second-marriage दूसरी शादी के लिए पति ने तोड़ा संबंध, पत्नी को रात में घर से निकाला, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चौदह साल पहले निकाह से शुरू हुआ रिश्ता महज तीन शब्दों के साथ टूट गया। दूसरी महिला से शादी की जिद में पति ने आधी रात को पहले अपनी पत्नी को पीटा और फिर तलाक... तलाक... तलाक... कहकर घर से बाहर निकाल दिया। अब चार बच्चों की मां ने पुलिस और एसपी अमित कुमार से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।

शिकायतकर्ता शहर की रॉयल कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय रुबीना है। उसने पुलिस और एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसका निकाह 2012 में सुराना ग्राम में मुस्लिम शरीयत के अनुसार गुल्लू खान पिता फकीर मोहम्मद के साथ 51 हजार 786 रुपए मेहर पर हुआ था। विवाह के बाद उनके चार बच्चे हुए, जिनमें दो पुत्रियां और दो पुत्र शामिल हैं।

महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसका पति छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था और रुपयों, गाड़ी तथा मकान की मांग करता था। बेटी का वैवाहिक जीवन बचाने के उद्देश्य से उसके पिता ने अपनी कृषि भूमि बेचकर रॉयल कॉलोनी में मकान खरीदकर दिया, जहां परिवार रह रहा था। इसके बावजूद पति ने पारिवारिक जिम्मेदारियां नहीं निभाईं।

[also_read ids="5306" title="ये भी पढ़ें"]

दूसरी महिला पर करता है खर्च

पीड़िता के अनुसार, पति लंबे समय तक बेरोजगार रहा, इसलिए उसने अपने खर्च से उसे ऑटो रिक्शा दिलवाया। पति के पास पैतृक कृषि भूमि होने के साथ ही वह प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम भी करता है, लेकिन अच्छी आय होने के बावजूद वह घर खर्च के लिए कोई आर्थिक सहयोग नहीं करता था। महिला का आरोप है कि पति अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा शबाना मंसूरी नामक महिला तथा उसके दिव्यांग भाई पर खर्च करता है।

पति और दूसरी महिला के वीडियो होने का किया दावा

शिकायत में कहा गया है कि जब भी उसने इस संबंध का विरोध किया, पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पिछले कुछ वर्षों से वह घर-परिवार की अनदेखी कर उक्त महिला को ऑटो में घुमाता था और उसके घर जाकर उसके भाई के साथ समय बिताता था। महिला का दावा है कि पति और उक्त महिला से जुड़े कुछ वीडियो भी उसके पास सुरक्षित हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि जिस महिला से उसका पति दूसरा निकाह करना चाहता है, उसके किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध बताए जाते हैं।

[also_read ids="3909" title="ये भी पढ़ें"]

ससुराल वाले भी पति का साथ देते हैं

महिला का आरोप है कि इस पूरे मामले में ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी पति का साथ देते रहे और लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे। समाज में बदनामी तथा बच्चों के भविष्य की चिंता के कारण वह वर्षों तक सब कुछ सहती रही और उम्मीद करती रही कि उसका पति सुधर जाएगा, लेकिन उसका परिवार के प्रति कोई लगाव नहीं रहा।

बच्चों के साथ अनहोनी होने का डर

पीड़िता का ने पुलिस को बताया कि, 1 जुलाई 2026 को बच्चों के स्कूल और एडमिशन की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान पति ने दूसरी महिला से निकाह करने की जिद दोहराई। रात करीब 11 बजे पति ने परिजन की मौजूदगी में उसके साथ मारपीट और झूमाझटकी की तथा तीन बार तलाक-तलाक-तलाककहकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसो केवल पहने हुए कपड़ों में घर से निकलना पड़ा, जबकि उसके बच्चे पति के पास ही रह गए। उसे आशंका है कि बच्चों के साथ कोई अनहोनी न हो जाए।

[also_read ids="5801" title="ये भी पढ़ें"]

महिला के पति से भी की अभद्रता

पीड़िता ने यह भी बताया कि घटना के बाद उसके भाई मोहम्मद अकरम और मामू शहजाद अली समझाइश देने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के तुरंत बाद महिला अपने परिजन के साथ सालाखेड़ी पुलिस चौकी पहुंची थी, जहां पुलिस ने नाम-पते दर्ज कर अगले दिन आने के लिए कहा।

बाद में उसने रतलाम पुलिस अधीक्षक, स्टेशन रोड थाना प्रभारी तथा सालाखेड़ी चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई, अपने मकान पर पुनः आधिपत्य दिलाने तथा स्वयं और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इनके खिलाफ की है शिकायत

पीड़िता ने शिकायत में गुल्लू खान पिता फकीर मोहम्मद, शबाना मंसूरी, रेहमत बी मंसूरी, देवर सोनू खान निवासी ग्राम बड़गांव (उज्जैन), सद्दाम पिता अब्दुल रहमान, अज्जू पिता शहजाद खान, आना बी तथा फकीर मोहम्मद को नामजद आरोपी बनाया है।

सूत्रों के अनुसार इसी प्रकरण में पीड़िता के पति ने भी थाने में अपना आवेदन प्रस्तुत किया है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर तथ्यों की जांच कर रही है।

[also_read ids="5798" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 02 Jul 2026 23:50:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
ट्रेन में गूंजी किलकारी ! सूरत से नई दिल्ली जा रही महिला ने बच्ची को दिया जन्म, यात्रियों व रेल कर्मचारियों की तत्परता से मिला उपचार https://acntimes.com/ratlam-railway-running-train-baby-girl-birth https://acntimes.com/ratlam-railway-running-train-baby-girl-birth एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। गाड़ी संख्या 12925 में यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन में ही एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने प्रसूता और नवजात को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई। खाचरोद स्टेशन पर दोनों को सुरक्षित उपचार के लिए भेजा।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 12925 रतलाम और खाचरोद के मध्य चल रही थी। इसी दौरान एक यात्री ने सूचना दी कि एस-6 कोच के शौचालय में एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने के बाद डिलीवरी हो गई है।

सूचना प्राप्त होते ही संबंधित रेलवे कर्मचारी तत्काल एस-6 कोच में पहुंचे और प्रसूता महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। घटना की जानकारी तुरंत सीएमआई/सीसीओ रतलाम को दी गई, जिसके बाद आगे की सभी व्यवस्थाएं तेजी से शुरू कर दी गईं।

[also_read ids="5800" title="ये भी पढ़ें"]

सहयात्रियों ने भी निभाई मानवीय जिम्मेदारी

कोच में मौजूद सहयात्रियों ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए प्रसूता महिला और नवजात बच्ची के लिए सूखे कपड़ों और कंबल की व्यवस्था की। इससे मां और बच्ची को तत्काल प्राथमिक राहत मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही खाचरोद रेलवे स्टेशन के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर और अन्य रेलवे कर्मचारियों को पहले ही आवश्यक तैयारियों के निर्देश दे दिए गए थे। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही प्रसूता महिला, उसकी नवजात बच्ची तथा महिला के ससुर को रेलवे कर्मचारियों की सहायता से सुरक्षित उतारकर तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय उपचार के लिए भेजा गया।

सूरत से नई दिल्ली जा रही थी महिला

जानकारी के असार गर्भवती महिला सूरत से नई दिल्ली की यात्रा कर रही थी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की समय पर की गई त्वरित कार्रवाई, रेलवे कर्मचारियों की संवेदनशीलता और सहयात्रियों के सहयोग से प्रसूता महिला एवं नवजात बच्ची को सुरक्षित सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

रेलवे का कहना है कि यह घटना यात्रियों की सुरक्षा, मानवीय सेवा और आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के प्रति पश्चिम रेलवे की प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित करती है।

[also_read ids="5796" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 02 Jul 2026 20:14:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! कर्मचारी फरदीन ने WhatsApp पर 'OK' भेजकर अपने साथियों से करवाई 40 लाख की लूट, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया खुलासा https://acntimes.com/ratlam-40-lakh-loot-case-fardeen-arrested https://acntimes.com/ratlam-40-lakh-loot-case-fardeen-arrested कर्मचारी के साथियों ने ब्लिंकिट की वर्दी पहनकर दिया वारदात को अंजाम, पूरी राशि बरामद, मास्टर माइंड गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्टेशन रोड थाना पुलिस ने व्यवसायी के यहां 40 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में वारदात के मास्टरमाइंड फरदीन खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यवसायी का ही कर्मचारी है जिसने अपने दो साथियों को वाट्सएप पर ‘OK’ भेजा था जिसके बाद उन्होंने ब्लिंकिट की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम दिया था। लूटे गए रुपए बरामद हो चुके हैं जबकि दोनों आरोपी फरार हैं।

एसपी अमित कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकार वार्ता में लूट का खुलासा किया। उन्होंने बताया 30 जून 2026 को शहर सराय निवासी फरियादी मनीष पटवा ने थाना स्टेशन रोड में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उसके मित्र एवं शराब व्यवसायी गौरव शर्मा की विभिन्न शराब दुकानों से प्राप्त लगभग 40 लाख रुपए की नगदी सुरक्षित रखने के लिए उसके कार्यालय भेजी गई थी।

राशि लेकर आए कर्मचारी ने नगदी फरियादी के कर्मचारी फरदीन और उसके पिता फिरोज को सौंपी। दोनों ने रुपए गिनकर उन्हें काले रंग के बैग में रखे और घर की ऊपरी मंजिल पर ले जाने लगे। इसी दौरान ब्लिंकिट कंपनी की वर्दी पहने तथा चेहरे पर कपड़ा बांधे एक अज्ञात व्यक्ति ने फरदीन को जान से मारने की धमकी देकर उसके हाथ से 40 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया।

[also_read ids="5800" title="ये भी पढ़ें"]

सीसीटीवी फुटेज ने किया खुलासा

इस मामले में थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 615/2026 अंतर्गत धारा 309(4) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देशन में थाना स्टेशन रोड पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरियादी के कर्मचारी फरदीन पिता फिरोज खान (22), निवासी वेदव्यास कॉलोनी, रतलाम  की गतिविधियां संदिग्ध पाईं। पुलिस ने फरदीन को हिरासत में लेकर की गहन पूछताछ की तो उसने पूरी साजिश कबूल कर ली।

[also_read ids="5798" title="ये भी पढ़ें"]

WhatsApp पर 'OK' मैसेज बना लूट का संकेत

पूछताछ में सामने आया कि जैसे ही 40 लाख रुपए फरदीन के पास पहुंचे, उसने WhatsApp पर "OK" लिखकर अपने साथियों को पूर्व निर्धारित संकेत भेज दिया। इसके बाद उसका भाई फैज पिता फरोज खान और साथी असबाब पिता सलीम रंगरेज, निवासी हाट रोड, रतलाम ब्लिंकिट कंपनी की वर्दी पहनकर स्कूटी से मौके पर पहुंचे और पूर्व नियोजित योजना के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी असबाब पहले ब्लिंकिट कंपनी में कार्य कर चुका था। पुलिस की नजरों से बचने और वारदात को वास्तविक डिलीवरी एजेंट की तरह दिखाने के उद्देश्य से उसी कंपनी की वर्दी का इस्तेमाल किया।

पूरी 40 लाख रुपए की नगदी बरामद

पुलिस ने आरोपी फरदीन की निशानदेही पर उसके घर तथा आरोपी असबाब के घर के स्टोर रूम से घटना में लूटी गई पूरी 40 लाख रुपए की नगदी बरामद कर ली है। पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। साथ ही उनके अन्य जिलों में दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

[also_read ids="5792" title="ये भी पढ़ें"]

इनकी सराहनीय भूमिका रही

पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन (थाना प्रभारी स्टेशन रोड), उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह कनेश, मुकेश सस्तिया, विजय बामनिया, शिवेंद्र कुमार, उप निरीक्षक (रे.) नवलसिंह मिनावा, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, अभिषेक पाठक, नीलेश पाठक, शान्तिलाल डिण्डोर, आरक्षक लाखन सिंह, रीतेश यादव, निर्मल कटारा (सीएसपी कार्यालय), प्रधान आरक्षक हेमंत पंवार तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक विपुल भावसार, राहुल पाटीदार, तुषार सिसौदिया, पारस चावला एवं देवेन्द्र डोडिया की सराहनीय भूमिका रही।

]]>
Thu, 02 Jul 2026 19:30:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
मेडिकल कॉलेज है या मजाक ? NMC के निरीक्षण में रतलाम का GMC फेल, फैकल्टी, फायर सेफ्टी, स्किल लैब, हॉस्टल, रिसर्च, OPD सहित सब की खुली पोल https://acntimes.com/gmc-ratlam-nmc-show-cause-notice-deficiency-report-mbbs-seats https://acntimes.com/gmc-ratlam-nmc-show-cause-notice-deficiency-report-mbbs-seats एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य परियोजनाओं में शामिल रतलाम का डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (GMC) एक मजाक बनकर रह गया है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के निरीक्षण में यह हर मानक पर फेल रहा है। फैकल्टी, फायर सेफ्टी, स्किल लैब, हॉस्टल, रिसर्च, OPD, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, क्लानिकल सुविधा सहित हर सुविधा की पोल खुल चुकी है। इसके लिए NMC ने GMC कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसमें MBBS की सीटें घटने तथा 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाए जाने की चेतावनी दी गई है।

मेडिकल कॉलेज को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) NMC के अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (UGMEB) ने जारी किया है। इसमें बताया गया है कि मेडिकल शिक्षा मानक विनियम-2023 (MSMER-2023) के अनुसार सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए वार्षिक घोषणा (Annual Declaration) एवं संस्थागत जानकारी NMC पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। कॉलेज द्वारा पोर्टल पर अपलोड किए गए डेटा का आयोग ने बहुस्तरीय परीक्षण किया था। इसमें वार्षिक घोषणा का सत्यापन, वीडियो रिकॉर्डिंग का परीक्षण, स्टैंडर्ड असेसमेंट फॉर्म (SAF-C) की जांच, आधार अनेबल बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (AEBAS) के रिकॉर्ड का विश्लेषण, न्यूनतम मानकों के अनुरूप फैकल्टी एवं संसाधनों का मूल्यांकन शामिल था।

मूल्यांकन के बाद आयोग ने पाया कि कॉलेज UG-MSMER 2023 के कई अनिवार्य मानकों का पालन नहीं कर रहा है। इसकी पूरी रिपोर्ट भी नोटिस के साथ भेजी गई है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि निरीक्षण के दौरान कॉलेज में केवल एक-दो नहीं, बल्कि फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लीनिकल मैटेरियल, लाइब्रेरी, स्किल लैब, हॉस्टल, सुरक्षा, शोध और अस्पताल संचालन से जुड़े अधिकतर मामलों में गंभीर कमियां पाई गई हैं।

[also_read ids="5790" title="ये भी पढ़ें"]

NMC की सबसे बड़ी आपत्तियां

नोटिस में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान कॉलेज में सत्यापित AEBAS रिकॉर्ड के अनुसार पर्याप्त फैकल्टी उपलब्ध नहीं थे, आवश्यक भौतिक अधोसंरचना में कमी पाई गई और मेडिकल संस्थान की सुविधाएं भी न्यूनतम मानकों से कम मिलीं। क्लीनिकल पैरामीटर निर्धारित स्तर से नीचे पाए गए और वार्षिक घोषणा में दर्शाई गई स्थिति और वास्तविक उपलब्धता में भी बड़ा अंतर है। इन्हीं आधारों पर कॉलेज से पूछा गया है कि उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?

तीन दिन का अल्टीमेटम

NMC ने कॉलेज को निर्देश दिया है कि नोटिस जारी होने की तारीख से तीन कार्य दिवस के भीतर बिंदुवार, दस्तावेजों सहित जवाब प्रस्तुत करें। जवाब में यह बताना होगा कि क्यों न MBBS सीटें घटाई जाएं? मेडिकल शिक्षा नियमों के तहत आर्थिक दंड (1 करोड़ रुपए) क्यों नहीं लगाया जाए?

आयोग ने यह भी कहा है कि यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिला तो यह मान लिया जाएगा कि कॉलेज के पास कोई वैध स्पष्टीकरण नहीं है। ऐसे में उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर एकतरफा निर्णय लिया जा सकेगा।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई जानकारी गलत, मनगढ़ंत अथवा भ्रामक पाई गई तो इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए अलग से कार्रवाई होगी।

[also_read ids="5796" title="ये भी पढ़ें"]

कॉलेज प्रशासन में मचा हड़कंप

NMC का नोटिस से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता डॉ. अनीता मूथा ने तत्काल आंतरिक आदेश जारी किया। इसमें उन्होंने अस्पताल अधीक्षक, स्थापना शाखा, लाइब्रेरी, स्किल लैब, AEBAS, MRD, नर्सिंग, फायर सेफ्टी सहित संबंधित सभी विभागों के प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी बिंदुओं का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि समय सीमा के भीतर NMC को जवाब भेजा जा सके।

सबसे गंभीर संकट: फैकल्टी की भारी कमी

NMC की रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल कॉलेज के लगभग सभी प्रमुख विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर/डिमॉन्स्ट्रेटर की संख्या निर्धारित मानकों से काफी कम है।

इनमें एनाटॉमी, एनीस्थीसियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, कम्प्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, ऑप्थेल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, पैथॉलोजी, पीडियाट्रिक्स, फॉर्मेकोलॉजी, फिजियोलॉजी, फिजियाट्री, रेडियोडायग्नोसिस विभाग शामिल हैं।

[also_read ids="5797" title="ये भी पढ़ें"]

सरकारी दावों पर खड़े हुए सवाल

रतलाम मेडिकल कॉलेज प्रदेश सरकार की उन परियोजनाओं में शामिल है जिन पर सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसका उद्देश्य मालवा-निमाड़ क्षेत्र को बेहतर चिकित्सा शिक्षा और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।

लेकिन NMC की रिपोर्ट यदि सही पाई जाती है, तो यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि करोड़ों रुपए की सार्वजनिक निवेश वाली संस्था में अब भी फैकल्टी, सुरक्षा प्रमाणन, स्किल लैब, रिसर्च सुविधाएं, हॉस्टल, क्लीनिकल लोड और बुनियादी संसाधनों जैसी कमियां क्यों बनी हुई हैं? यह केवल कॉलेज प्रशासन का ही नहीं, बल्कि मेडिकल शिक्षा विभाग की निगरानी और संसाधन प्रबंधन की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े करता है।

[also_read ids="5792" title="ये भी पढ़ें"]

छात्रों और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है असर

यदि NMC संतुष्ट नहीं होता और MBBS सीटों में कटौती करता है, तो इसका असर केवल नए मेडिकल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। इससे क्षेत्र में भविष्य के डॉक्टरों की उपलब्धता, मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता और लंबे समय में स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ सकता है। मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से NMC के नोटिस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।

देखें खामियों की फेहरिस्त

]]>
Thu, 02 Jul 2026 02:01:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
रॉयल उपलब्धि ! रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग का GNM प्रथम वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, रीना जांगड़े, मधुबाला शर्मा और शुभम सुथार ने किया टॉप https://acntimes.com/royal-institute-of-nursing-ratlam-gnm-first-year-result-2026 https://acntimes.com/royal-institute-of-nursing-ratlam-gnm-first-year-result-2026 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल, भोपाल द्वारा आयोजित जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज के 3 विद्यार्थियों ने टॉप किया है।

संस्थान के प्राचार्य जगदीश डुके ने बताया कि रीना पिता मदनलाल जांगड़े) ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मधुबाला पिता बद्रीलाल शर्मा ने 74.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा शुभम पिता बद्रीलाल सुथार ने 74.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम उनकी मेहनत, नियमित अध्ययन, अनुशासित उपस्थिति और संस्थान के अनुभवी फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि संस्थान में सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी समान रूप से विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसके सकारात्मक परिणाम परीक्षा परिणामों में दिखाई दिए हैं।

[also_read ids="5797" title="ये भी पढ़ें"]

120 बेड अस्पताल में प्रशिक्षण का मिला लाभ

प्राचार्य डुके ने बताया कि संस्थान के 120 बेड के स्वयं के चिकित्सालय में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही क्लीनिकल प्रशिक्षण, लाइव केस स्टडी और वास्तविक मरीजों की देखभाल का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है। इससे विद्यार्थियों का विषयगत ज्ञान मजबूत होने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और वे परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

प्राचार्य ने कहा कि रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और बेहतर क्लीनिकल एक्सपोजर के माध्यम से दक्ष एवं संवेदनशील नर्सिंग प्रोफेशनल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

[also_read ids="5789" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 01 Jul 2026 21:07:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
निकाह के बाद धर्म परिवर्तन कर 'अली मोहम्मद' बने आयुष ने की घर वापसी, वायरल वीडियो में माता&पिता से मांगी माफी https://acntimes.com/shamli-conversion-ayush-malik-ghar-wapsi-case https://acntimes.com/shamli-conversion-ayush-malik-ghar-wapsi-case Shamli religious conversion case ! उत्तर प्रदेश के शामली जिले के चर्चित आयुष मलिक प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आयुष मलिक अपने माता-पिता के साथ घर के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। करीब 2 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में वह अपने माता-पिता और परिवार से माफी मांगते हुए दोबारा सनातन धर्म अपनाने (घर वापसी) का दावा कर रहा है।

वीडियो में आयुष यह कहते दिखाई दे रहा है कि वह अपने माता-पिता, विशेषकर अपने पिता के प्यार और संरक्षण में रहना चाहता है। वह लोगों से उन्हें माफ करने की अपील करते हुए कहता है कि अपनी मां की परेशानी को देखते हुए उसने अपनी इच्छा से अपने मूल धर्म हिंदू धर्म में वापस आने का फैसला लिया है। इसी दौरान वह घर के मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करते और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेते भी दिखाई देता है।

इस्लाम अपनाने के दावे के बाद हुई थी चर्चा

दरअसल, कुछ दिन पहले आयुष मलिक ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस्लाम धर्म अपनाने का दावा किया था। ने महिला जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी से निकाह करने का भी दावा किया था।

उसने दाढ़ी बढ़ा ली थी, टोपी पहनने लगा था और 'अली मोहम्मद' नाम रख लिया था। धर्म परिवर्तन और निकाह को लेकर यह मामला पुलिस जांच और सार्वजनिक बहस का विषय बन गया था। विभिन्न हिंदू संगठनों ने भी इस मुद्दे को लेकर विरोध जताया था।

[also_read ids="5790" title="ये भी पढ़ें"]

5 वर्ष पूर्व हुई थी शुरुआत

पुलिस की मानें तो पूरे घटनाक्रम की शुरुआत लगभग पांच वर्ष पहले हुई, जब आयुष कुरैशी प्लस जिम जाने लगा था। यहां आयुष की मुलाकात जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी से हुई और दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए, इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। बाद में उसने चांदनी से निकाह कर लिया था।

आरोप है कि चांदनी ने धन के लालच में आयुष को अपने प्रभाव में लेकर उनका धर्म परिवर्तन कराया था। निकाह के बाद उसने परिवार से नाता तोड़ लिया था।

दवा व्यवसायी है आयुष 

बता दें कि, आयुष मलिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर निवासी है। उसके पिता देवराज मलिक शामली जिले के केमिस्ट संगठन के अध्यक्ष हैं। आयुष ने बी-फार्मा की पढ़ाई करने के बाद मेडिकल स्टोर का संचालन शुरू किया।

[also_read ids="5723" title="ये भी पढ़ें"]

10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, 3 गिरफ्तार

मामले में आयुष के पिता देवराज मलिक ने चांदनी कुरैशी, उसके पिता सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। प्रकरण में तीन नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

[also_read ids="4604,5792" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 30 Jun 2026 23:09:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
10वीं के बाद पॉलिटेक्निक बेहतर ! अब कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) से ही ले सकेंगे प्रवेश, जानिए कब होगा रजिस्ट्रेशन और कहां मिलेगा प्रवेश https://acntimes.com/polytechnic-admission-2026-diploma-engineering https://acntimes.com/polytechnic-admission-2026-diploma-engineering एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कक्षा 10वीं उत्तीर्ण हो चुके हैं और अभी तक आपने आगे की पढ़ाई के लिए कोई निर्णय नहीं लिया है तो यह खबर आपके लिए ही है। आप पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कर के इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। इसमें प्रवेश के दो चरणों की तारीख निकल चुकी है, अब आप कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) के जरिए प्रवेश ले सकते हैं। आपके लिए सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेना लाभदायक हो सकता है।

10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जावरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की जारी है। वर्ष 1955 में स्थापित यह संस्थान AICTE से मान्यता प्राप्त तथा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) से संबद्ध है। कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश दिया जाएगा।

[also_read ids="5795" title="ये भी पढ़ें"]

सरकारी कॉलेज में प्रवेश ही है समझदारी !

बता दें कि, जिले के जावरा में स्थित गोविंदराम तोंदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश लेना आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। 1955 से संचालित इस कॉलेज की अपनी एक साख है और यहां फैकल्टी भी किसी भी अन्य संस्थान की अपेक्षा ज्यादा बेहतर है। खास बात यह है कि यहां एक साल की फीस भी महज 10 हजार रुपए है और यदि आप किसी भी आरक्षित श्रेणी में आते हैं तो यह भी नहीं लगेगी। इसके विपरीत अन्य कॉलेज में पढ़ाई करना लगभग तीन गुना महंगा हो सकता है।

गौरतलब है कि, जिले में पूर्व में एक निजी कॉलेज में पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम शुरू हुए थे लेकिन वह उसे निरंतर नहीं रख पाया था। स्थिति यह बनी कि निजी कॉलेज को इन्हें बंद करना पड़ा। ऐसे में उनके विद्यार्थियों को सरकारी कॉलेज की ही शरण लेनी पड़ी थी।

प्रवेश चाहिए ? ...तो अब ऐसे मिलेगा

प्राचार्य इंदल सिंह ने बताया कि 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को संस्था स्तर की काउंसलिंग (College Level Counselling-CLC) के माध्यम से प्रवेश का अवसर मिलेगा। शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने के इच्छुक विद्यार्थी शेड्यूल के अनुसार प्रवेश लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक होंगे। रजिस्ट्रेशन के पश्चात कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 6 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक (प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को) चलेगी। विद्यार्थी सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे के दौरान काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

[also_read ids="5789" title="ये भी पढ़ें"]

CLC का दूसरा चरण भी

प्राचार्य ने बताया कि यदि CLC के पहले चरण के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो दूसरा चरण भी होगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 13 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक होंगे। रजिस्ट्रेशन सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होंगे किंतु 14 अगस्त को रजिस्ट्रेशन दोपहर 12:30 बजे तक ही होंगे।

प्रवेश के लिए क्या करें

प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों को पहले CLC राउंड का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद निर्धारित तिथि पर कॉलेज में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना होगी। इस दौरान सभी मूल दस्तावेज (Original), दस्तावेजों की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, निर्धारित फीस लेकर पहुंचना होगा। कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक का रहेगा।

[also_read ids="5784" title="ये भी पढ़ें"]

यहां मिलेगी प्रवेश संबंधी जानकारी

वेबसाइट 

https://dte.mponline.gov.in

www.gpcjaora.in

हेल्पलाइन नंबर

9993998277

9407115900

9993509355

7415303202

9827632297

9302482586

9425944144

DTE हेल्पलाइन नंबर

0755-6720205

0755-2660441

]]>
Tue, 30 Jun 2026 21:10:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत ! रतलाम पुलिस ने 68 पीड़ितों को वापस कराए करीब ₹3.97 लाख, SP अमित कुमार की पहल से कम राशि वाले मामलों में भी कार्रवाई तेज https://acntimes.com/ratlam-cyber-fraud-money-restoration-mrm-portal-68-victims https://acntimes.com/ratlam-cyber-fraud-money-restoration-mrm-portal-68-victims I4C के MRM पोर्टल के जरिए पीड़ितों तक पहुंची राहत

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ ही पीड़ितों को त्वरित आर्थिक राहत दिलाने में उल्लेखनीय कार्य किया है। पुलिस ने I4C के MRM पोर्टल के माध्यम से ठगी के 68 पीड़ितों को ₹3.97 लाख की वापसी करवाई है। अब उन मामलों में भी कार्रवाई तेज हो गई है, जिनमें ठगी गई रकम अपेक्षाकृत कम होने के कारण पीड़ित आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते थे।

एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में रतलाम पुलिस ने गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) द्वारा संचालित राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) के माध्यम से ऐसे पीड़ितों की पहचान कर उन्हें उनकी राशि वापस दिलाने की पहल की है। पुलिस द्वारा अब तक 68 साइबर ठगी पीड़ितों की पहचान कर उनके बैंक खातों में लगभग ₹3.97 लाख की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई जा चुकी है।

यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जिन्होंने समय रहते साइबर ठगी की शिकायत तो दर्ज कराई थी, लेकिन ठगी की राशि कम होने के कारण न्यायालयीन अथवा अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं में आगे सक्रिय नहीं हो पाए थे। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह तथा आरक्षक राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

[also_read ids="5783" title="ये भी पढ़ें"]

₹2 हजार से ₹5 हजार की ठगी भी नहीं होगी नजरअंदाज

पुलिस के अनुसार साइबर ठगी के कई मामलों में ₹2,000 से ₹5,000 अथवा उससे कुछ अधिक राशि की ठगी होने पर पीड़ित शिकायत दर्ज कराने के बाद राशि वापस लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं करते। परिणामस्वरूप संबंधित बैंक खातों में होल्ड (फ्रीज) की गई राशि लंबे समय तक वापस नहीं मिल पाती।

रतलाम पुलिस ने ऐसे मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पीड़ितों से स्वयं संपर्क स्थापित किया और MRM पोर्टल के माध्यम से उनकी राशि वापस कराने की प्रक्रिया पूरी कराई।

क्या है MRM पोर्टल?

मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM), राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) का एक विशेष ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से साइबर ठगी के पीड़ित अपने बैंक खातों में होल्ड की गई राशि वापस प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

[also_read ids="5675" title="ये भी पढ़ें"]

ऐसे पीड़ितों को मिलता है लाभ

  • साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा NCRP पोर्टल पर समय रहते शिकायत दर्ज कराई हो।
  • ठगी गई राशि संबंधित बैंक खातों में समय रहते होल्ड (Freeze) कराई गई हो।

समय पर शिकायत करें- एसपी अमित कुमार

एसपी अमित कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज होने से ठगी गई राशि को होल्ड कराकर वापस दिलाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि रतलाम पुलिस नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और पीड़ितों को त्वरित राहत एवं न्याय दिलाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

[also_read ids="5659" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 30 Jun 2026 15:48:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
डॉक्टर्स&डे (1 जुलाई) को स्व. अश्विनी शर्मा की स्मृति में चलेगा रक्तदान महाअभियान, जिला अस्पताल में रक्तवीर करेंगे रक्तदान https://acntimes.com/ratlam-doctors-day-mega-blood-donation-camp-1-july-2026 https://acntimes.com/ratlam-doctors-day-mega-blood-donation-camp-1-july-2026 सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा शिविर, कलेक्टर मीशा सिंह रहेंगी मुख्य अतिथि

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । डॉक्टर्स-डे के अवसर पर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की पुण्य स्मृति में 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को रतलाम जिला अस्पताल के फीवर क्लिनिक में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जाएगा। यह शिविर मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रतलाम तथा मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

आयोजकों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और मानव सेवा की इस महान परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके। रतलाम जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह ने बताया कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए नया जीवन साबित हो सकता है।

डॉ. सिंह ने बताया कि अस्पतालों में प्रतिदिन दुर्घटनाग्रस्त मरीजों, प्रसूताओं, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

[also_read ids="5793" title="ये भी पढ़ें"]

6 घंटे चलेगा शिविर

मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा और रक्तदान का क्रम दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में रतलाम जिला कलेक्टर मीशा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे।

युवाओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से रक्तदान की अपील

आयोजकों ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें।

आयोजकों का कहना है कि प्रत्येक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के जीवन की डोर बन सकता है। एक छोटा-सा प्रयास किसी परिवार की खुशियां लौटाने का माध्यम बन सकता है।

[also_read ids="5791" title="ये भी पढ़ें"]

मानव सेवा का सबसे बड़ा संदेश

डॉक्टर्स-डे पर आयोजित यह रक्तदान शिविर चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में सेवा, संवेदनशीलता और जनभागीदारी का भी संदेश देगा। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रतलामवासी बड़ी संख्या में रक्तदान कर मानवता के इस महाअभियान को सफल बनाएंगे और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी पहल का हिस्सा बनेंगे।

]]>
Tue, 30 Jun 2026 14:55:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
IMD Weather Update ! 29 जून को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी https://acntimes.com/imd-weather-alert-heavy-rain-29-june-india https://acntimes.com/imd-weather-alert-heavy-rain-29-june-india 29 जून को पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और पश्चिमी भारत में सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा मॉनसून; कई राज्यों में बिजली गिरने, तेज हवाओं और अत्यधिक वर्षा की आशंका

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जून के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और पश्चिमी भारत में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहेगा। पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत, मध्य भारत और पश्चिमी तट के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कई स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत में भी बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ेंगी।

उत्तराखंड में सोमवार से भारी बारिश की शुरुआत होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

[also_read ids="5792" title="ये भी पढ़ें"]

मध्य भारत में जारी रहेगा बारिश का दौर

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में वर्षा की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी भारी वर्षा, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सबसे ज्यादा असर

29 जून को सबसे अधिक सक्रिय मौसम पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में रहने का अनुमान है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी वर्षा की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश तथा असम-मेघालय के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

[also_read ids="5790" title="ये भी पढ़ें"]

दक्षिण और पश्चिम भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून

गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

कोंकण-गोवा में भारी वर्षा की संभावना है, जबकि मध्य महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

राजस्थान में अगले सप्ताह बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। जुलाई के पहले सप्ताह में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

रविवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान के एक-दो इलाकों में भारी वर्षा हुई। इसके बावजूद गर्मी का असर बना रहा और शनिवार को फलोदी में सर्वाधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश और आंधी-तूफान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोअर सुबनसिरी, लेपाराडा, लोअर सियांग, पापुम पारे और ईस्ट सियांग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 28 से 29 जून के दौरान इन क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और आंधी की आशंका है।

वहीं वेस्ट कामेंग, पाक्के-केसांग, ईस्ट कामेंग, कामले और लोअर दिबांग वैली सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर 200 मिमी से अधिक वर्षा होने की संभावना है। इससे भूस्खलन, अचानक बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

]]>
Sun, 28 Jun 2026 21:44:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
CCTNS में रतलाम पुलिस बनी प्रदेश की नंबर&1, SP अमित कुमार को भोपाल में मिला सम्मान https://acntimes.com/ratlam-police-cctns-first-rank-mp-icjs-award https://acntimes.com/ratlam-police-cctns-first-rank-mp-icjs-award -ICJS राज्य स्तरीय कार्यशाला में राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो ने किया सम्मानित

-डिजिटल पुलिसिंग और ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मिली उपलब्धि

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) के प्रभावी संचालन एवं वर्ष 2025 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रतलाम पुलिस को मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) को भोपाल में सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB), पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे मिंटो हॉल, भोपाल में आयोजित किया गया था। इसमें इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) विषयक एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी हुआ। इसमें पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) नई दिल्ली के उपनिदेशक प्रसून गुप्ता, फॉरेंसिक एवं साइबर एक्सपर्ट मुंबई के डॉ. सैयद शरीक रिजवी, पुलिस मुख्यालय भोपाल के विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव, एनआईसी भोपाल के सुनील जैन सहित पुलिस, न्यायिक एवं तकनीकी क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में प्रदेशभर में CCTNS के प्रभावी क्रियान्वयन का मूल्यांकन किया गया। वर्ष 2025 के दौरान CCTNS प्रणाली के बेहतर संचालन और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग ने रतलाम पुलिस को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाया। यह उपलब्धि अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ संधारण, ऑनलाइन पुलिस सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर प्राप्त हुई है। इसके लिए अतिथियों ने एसपी अमित कुमार को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया।

[also_read ids="5789" title="ये भी पढ़ें"]

एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई

इस उपलब्धि पर एसपी अमित कुमार ने रतलाम पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, CCTNS शाखा तथा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे रतलाम पुलिस परिवार के सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता का परिणाम है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि भविष्य में भी नागरिकों को आधुनिक, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इसी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ कार्य करते रहें।

रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया कि वह डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को बेहतर, त्वरित एवं पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

[also_read ids="5783" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 28 Jun 2026 20:08:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
होश उड़ाने वाली खबर ! ‘मैं कम से कम 15 हजार लोगों को मारना चाहता था...’; मुहर्रम के जुलूस में 'जहर' बांटने वाले फैयाज निसार हुसैन का सनसनीखेज कबूलनामा https://acntimes.com/mumbai-muharram-poison-capsule-case https://acntimes.com/mumbai-muharram-poison-capsule-case मुंबई पुलिस ने समय रहते बड़ी साजिश को किया नाकाम

एसीएन टाइम्स @ मुंबई । "मैं कम से कम 15,000 लोगों को मारना चाहता था।" मुंबई पुलिस पूछताछ में फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी नाम के एक व्यक्ति के इस कबूलनामे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पुलिस ने आरोपी को मुहर्रम के आशुरा जुलूस में हजारों लोगों के बीच जहर मिले कैप्सूल बांटकर सामूहिक हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में कैप्सूल में जिंक फॉस्फाइड जैसा अत्यंत घातक रासायनिक पदार्थ भरा गया है जो चूहे मारने की दवा में इस्तेमाल होता है।

पुलिस ने मुंबई के भायखला इलाके में आशुरा के जुलूस के दौरान रे रोड स्थित रहमतबाद कब्रिस्तान के पास फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी को हिरासत में लिया। आरोप है कि वह भीड़ में शामिल लोगों को कैप्सूल बांट रहा था। वह इन कैप्सूल को दर्द निवारक (पेनकिलर) और इम्युनिटी बूस्टर बताकर मुफ्त में दे रहा था। कुछ लोगों को उसने इन्हें "चॉकलेट" कहकर भी खाने के लिए प्रेरित किया। उसने कई कैप्सूल उसने भीड़ की ओर उछाल भी दिए।

पुलिस के अनुसार करीब 11 लोगों ने ये कैप्सूल खा भी लिए जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द, उल्टी और अन्य तकलीफें होने से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ितों में सलमान सैयद भी शामिल हैं, जिन्होंने कैप्सूल खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की थी। राहत की बात यह रही कि समय पर इलाज मिलने से सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

एक महिला की सतर्कता से खुली साजिश

पुलिस के अनुसार आरोपी ने आशुरा जुलूस में शामिल महिलाओं को भी निशाना बनाया। वह उन्हें मुफ्त कैप्सूल देकर खाने के लिए प्रेरित कर रहा था। एक महिला को मुफ्त में बांटे जा रहे कैप्सूल पर संदेह हुआ। उसने एक कैप्सूल खोलकर देखा तो उसके भीतर भरा पदार्थ संदिग्ध लगा। इसके बाद उसने तत्काल बायकुला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार रात अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश हुए।

ऑनलाइन मंगवाए 30 हजार खाली कैप्सूल, 50 किलो जिंक फॉस्फाइड

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 14,900 कैप्सूल बरामद किए हैं। उसके पास किसी भी प्रकार की दवा वितरित करने का वैध लाइसेंस भी नहीं मिला है। पूछताछ के दौरान फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी ने स्वीकार किया कि उसका मकसद कम से कम 15,000 लोगों की हत्या करना था। जांच में पता चला है कि आरोपी ने लगभग 30,000 खाली एंटीबायोटिक कैप्सूल और करीब 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड ऑनलाइन मंगवाया था।

[also_read ids="3359" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस का मानना है कि वह इन कैप्सूल में जहरीला पदार्थ भरकर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रहा था। इसके चलते ही जांच एजेंसियों ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए कई पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस साजिश के पीछे कोई अन्य व्यक्ति, संगठन, आतंकी नेटवर्क या विदेशी कनेक्शन तो शामिल नहीं है।

इराक और ईरान में कर चुका काम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी पुणे का निवासी है और उसके पास बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री है। विदेश नौकरी पर जाने से पहले वह अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था। वह पहले इराक और ईरान में भी काम कर चुका है। उसका परिवार फिलहाल ईरान में रहता है। वह पत्नी से अलग रह रहा था। आरोपी घटना से लगभग 15 दिन पहले मुंबई पहुंचा था और डोंगरी के एक रिजॉर्ट में ठहरा हुआ था।

[also_read ids="3284" title="ये भी पढ़ें"]

क्या है जिंक फॉस्फाइड?

डॉक्टरों के अनुसार, जिंक फॉस्फाइड अत्यंत विषैला रासायनिक यौगिक है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से चूहे मारने की दवा में किया जाता है। इसे निगलने पर यह पेट के एसिड के संपर्क में आकर फॉस्फीन गैस बनाता है, जो हृदय, फेफड़ों, लिवर और मस्तिष्क जैसे महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि इस जहर का कोई विशिष्ट प्रतिरोधक (एंटीडॉट) उपलब्ध नहीं है और समय पर उपचार ही मरीज की जान बचाने का सबसे बड़ा उपाय होता है।
[also_read ids="5288" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 28 Jun 2026 18:47:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
मौत के लिए छोड़ा था लेकिन... पुलिया के अंधेरे पाइप से आई किलकारी... मौत के मुंह से जिंदा निकला नवजात https://acntimes.com/ratlam-newborn-found-alive-in-bridge-pipe-mathuri-village https://acntimes.com/ratlam-newborn-found-alive-in-bridge-pipe-mathuri-village रतलाम के मथुरी क्षेत्र में पुलिया के नीचे पाइप में मिला बोरी और प्लास्टिक में लिपटा मासूम; किसान की सतर्कता बनी जीवनदान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कुछ कहानियां लिखी नहीं जातीं, वे घटनाएं बनकर समाज की अंतरात्मा को झकझोर देती हैं। रविवार की सुबह रतलाम जिले के ग्राम मथुरी में जो दृश्य सामने आया, उसने इंसानियत, मातृत्व और समाज- तीनों से एक साथ कई सवाल पूछ दिए। एक नवजात, जिसने शायद अभी अपनी मां का चेहरा भी ठीक से नहीं देखा था, उसे बोरी और प्लास्टिक की थैली में बंद कर पुलिया के नीचे बने पानी के पाइप में इस तरह छोड़ दिया गया, मानो वह कोई निर्जीव वस्तु हो।

लेकिन शायद उस मासूम की सांसें अभी बाकी थीं। उसकी हल्की-सी किलकारी मौत के सन्नाटे को चीरते हुए एक किसान के कानों तक पहुंच गई और वहीं से उसकी जिंदगी ने फिर करवट ले ली।

रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम मथुरी निवासी किसान अंबाराम पाटीदार अपने खेत की ओर जा रहे थे। रिंग रोड चौराहे के पास घोड़ाखेड़ा रोड स्थित पुलिया के समीप पहुंचते ही उन्हें किसी बच्चे के रोने जैसी आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि इस सुनसान जगह पर बच्चे की आवाज कैसे आ सकती है। उन्होंने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। आवाज लगातार पानी के पाइप की दिशा से आ रही थी।

जब अंबाराम पाइप के पास पहुंचे तो भीतर एक बारदान (बोरी) पड़ा दिखाई दिया। संदेह होने पर उन्होंने बोरी बाहर निकाली। जैसे ही उसे खोला गया, भीतर प्लास्टिक की थैली में लिपटा एक नवजात बालक जीवित मिला। वह रो रहा था... शायद इसलिए कि उसे जीना था।

[also_read ids="5789" title="ये भी पढ़ें"]

...वरना मासूम का बच पाना मुश्किल था

ग्रामीणों कह रहे हैं कि- बच्चे की गर्भनाल (जिला चिकित्सकीय भाषा में अंबिलिकल कॉर्ड कहते हैं) तक नहीं कटी थी। इससे साफ हैं कि उसका जन्म कुछ ही समय पहले हुआ था। आशंका है कि जन्म के तुरंत बाद ही उसे यहां लाकर छोड़ दिया गया, शायद मरने के लिए। यदि कुछ और देर हो जाती, तो बारिश, दम घुटने या किसी जानवर के हमले से उस मासूम का बच पाना बेहद मुश्किल था।

यह दृश्य देखकर अंबाराम पाटीदार ने बिना समय गंवाए गांव के गिरधारी चौधरी, मुकेश पाटीदार और सुनील राठौड़ को सूचना दी। गिरधारी चौधरी ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है और फिलहाल उसकी हालत सुरक्षित बताई जा रही है।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

बच्चे की हालत स्थिर

अब पुलिस उस शख्स तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिसने इस मासूम को मौत के भरोसे छोड़ दिया। डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव के अनुसार बच्चे की हालत स्थिर है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही निजी और सरकारी अस्पतालों तथा प्रसूति केंद्रों से हाल ही में हुए प्रसव का रिकॉर्ड भी एकत्र किया जा रहा है, ताकि बच्चे को छोड़ने वाले व्यक्ति या परिजनों की पहचान की जा सके।

यह घटना केवल एक आपराधिक मामला नहीं है, बल्कि सामाजिक संवेदनाओं की भी परीक्षा है। एक तरफ किसी ने जन्म लेते ही इस मासूम को दुनिया से छीन लेने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर एक किसान की सजगता, ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की तेजी ने उसे नया जीवन दे दिया।

बड़ा सवाल- आखिर यह कैसी सजा ?

उस मासूम का कोई नाम नहीं है, कोई पहचान नहीं है। लेकिन रविवार की सुबह उसने पूरे समाज को एक सवाल जरूर दे दिया- क्या किसी नवजात को इस दुनिया में आने की सजा मौत हो सकती है?

[also_read ids="5783" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 28 Jun 2026 16:02:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में पूर्व CM दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, राम मंदिर चंदे, EVM और भ्रष्टाचार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा& 'चंदा चोरी करने वालों का मेरे घर आना वर्जित होगा' https://acntimes.com/digvijay-singh-ratlam-ram-mandir-evm-bjp-press-conference https://acntimes.com/digvijay-singh-ratlam-ram-mandir-evm-bjp-press-conference रतलाम प्रवास पर पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार, राम मंदिर ट्रस्ट और चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल; राहुल गांधी और जमीन विवाद पर सफाई भी दी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शनिवार शाम रतलाम दौरे पर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण में कथित चंदे की पारदर्शिता, ईवीएम (EVM) की विश्वसनीयता, भ्रष्टाचार, भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली तथा अन्य समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।

राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे का मुद्दा उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह अपने घर के बाहर पोस्टर लगवाएंगे, जिस पर लिखा होगा कि "चंदा चोरी करने वाले संगठन का मेरे यहाँ आना पूरी तरह से वर्जित है।" उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाए गए धन के उपयोग में पारदर्शिता नहीं है।

उनका दावा था कि सिंधी समाज के लोगों द्वारा दान की गई करीब 200 किलो चांदी की ईंटों और सोने के जेवरों की कोई रसीद नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं भी राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था, लेकिन उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मनोनीत ट्रस्टियों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार हो रहा है।

[also_read ids="5787" title="ये भी पढ़ें"]

'भ्रष्टाचार भाजपा के लिए मुद्दा नहीं'

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं रह गया है।

उन्होंने कांग्रेस और भाजपा की कार्यशैली की तुलना करते हुए कहा, "कांग्रेस सरकार में अशोक चव्हाण को केवल एक फ्लैट आवंटन विवाद के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं भाजपा का तरीका है- खूब खाओ और खूब खिलाओ, अकेले मत खाओ, हमें भी हिस्सा दो। किसी भी मामले में फंसोगे तो हम बचा लेंगे।"

पूर्व सीएम ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन पर भाजपा ने पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, बाद में उन्हें पार्टी में शामिल कर मुख्यमंत्री बना दिया गया।

[also_read ids="5787" title="ये भी पढ़ें"]

कांग्रेस की हार के दो कारण गिनाए, EVM पर सवाल उठाए

चुनावों में कांग्रेस की हार और कई राज्यों में बढ़त खोने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने दो प्रमुख कारण गिनाए। उन्होंने कहा कि पहला कारण हिंदू-मुस्लिम के नाम पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण और दूसरा ईवीएम का खेल है।

ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब 18 वर्ष का एक छात्र सीबीएसई (CBSE) का पोर्टल हैक कर सकता है, तो ईवीएम का सॉफ्टवेयर क्यों हैक नहीं हो सकता?

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी संभव थी तो लोकसभा चुनाव में भाजपा 240 सीटों पर ही क्यों सिमट गई, तो उन्होंने जवाब दिया कि भाजपा को मिली 240 सीटों में बड़ी संख्या गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से आई है, जहाँ उनके अनुसार ईवीएम में गड़बड़ी हुई।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

राहुल गांधी न्यायालय की गरिमा का सम्मान किया

राहुल गांधी द्वारा न्यायालय में माफी मांगने से जुड़े प्रश्न पर दिग्विजय सिंह ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने केवल न्यायालय की गरिमा का सम्मान करते हुए एक बार माफी मांगी थी।

करीब 100 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन से जुड़े विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास इस मामले में गलत जानकारी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला पूरी तरह 'गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट' (सरकार से सरकार) हस्तांतरण का है। उनके अनुसार संबंधित संस्था एक सरकारी न्यास (ट्रस्ट) है, जिसके पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस ट्रस्ट के अध्यक्ष रह चुके हैं, इसलिए इसे निजी लाभ का मामला बताना पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है।

[also_read ids="5781" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 28 Jun 2026 03:23:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
दोस्ती पर कलंक ! 10वीं के छात्र को जान से मारने की धमकी देकर ऐंठे रुपए और सोने के गहने, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार https://acntimes.com/ratlam-sailana-student-threatened-gold-jewellery-extortion-accused-arrested https://acntimes.com/ratlam-sailana-student-threatened-gold-jewellery-extortion-accused-arrested दोस्ती के बाद शुरू हुई उगाही, धमकियों से डरे नाबालिग ने घर से सोने की 3 अंगूठियां और एक जोड़ी कान के आभूषण निकालकर आरोपियों को दिए

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के सैलाना थानान्तर्गत कक्षा 10वीं के एक छात्र को जान से मारने की धमकी देकर उससे रुपए एवं सोने के आभूषण हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग से दोस्ती कर उगाही करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को एक नाबालिग छात्र ने सैलाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान आदित्य सिसौदिया एवं अंकलेश मोगिया से हुई थी। दोनों ने पहले उससे दोस्ती की और बाद में समय-समय पर उससे ₹500, ₹1000 सहित नकदी की मांग करने लगे।

जब छात्र ने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे तथा उसके पिता को जान से मारने और रास्ते में गंभीर घटना करने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत होकर नाबालिग छात्र ने अपने घर से तीन सोने की अंगूठियां एवं एक जोड़ी सोने के कान के आभूषण निकालकर आरोपियों को दे दिए।

[also_read ids="5787" title="ये भी पढ़ें"]

परिजन की पूछताछ में सामने आई घटना

घर में आभूषण नहीं मिलने पर परिजन ने छात्र से पूछताछ की। तब उसने पूरी घटना बताई। नाबालिग की रिपोर्ट पर सैलाना थाने में अपराध क्रमांक 228/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(5), 351(3) एवं 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार के निर्देशन में सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी आदित्य सिसौदिया एवं अंकलेश मोगिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में तीसरे आरोपी का भी नाम आया

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी आदित्य एवं अंकलेश ने हर्ष उर्फ हर्षवर्धन गुर्जर, निवासी सकरावदा, के साथ मिलकर फरियादी को जान से मारने की धमकी देकर रुपए एवं सोने के आभूषण लेने की बात स्वीकार की।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्राप्त आभूषणों को आदित्य के खेत पर बने कमरे में छिपाकर रखा है। पुलिस द्वारा इनकी बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य तथ्यों एवं संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

गिरफ्तार आरोपी

  • आदित्य पिता राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, निवासी मोती बंगला, सैलाना।
  • अंकलेश पिता जुझारसिंह मोगिया, निवासी गीता भवन, सैलाना।

फरार आरोपी

  • हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता मांगलाल गुर्जर, निवासी सकरावदा, थाना सैलाना, जिला रतलाम।

[also_read ids="5783" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 28 Jun 2026 02:47:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
रोशनी का महादान ! आंखें बंद हुईं, लेकिन दो लोगों की दुनिया रोशन कर गईं सुषमा खोंड, परिजन ने शोक को सेवा में बदला https://acntimes.com/sushma-khond-netradan-ratlam https://acntimes.com/sushma-khond-netradan-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जीवन की अंतिम यात्रा के बाद भी किसी के जीवन में उजाला किया जा सकता है, इसका प्रेरणादायी उदाहरण शहर के खोंड परिवार ने पेश किया। 85 वर्षीय सुषमा खोंड का निधन हुआ तो परिजन ने नेत्रदान का निर्णय लेकर मानवता का परिचय दिया। दिगवंत खोंड की आंखें भले ही बंद हुईं लेकिन वे अंतिम विदाई से पहले दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन को रोशन करने का जरिया बन गईं।

शहर के छत्रीपुल क्षेत्र स्थित प्रिंस प्लाजा में रहने वाली 85 वर्षीय सुषमा पति स्व. हरनिथा खोंड का गत दिवस निधन हो गया। उनके निधन के उपरांत परिजन ने उनके नेत्रदान कराने का निर्णय लिया। इस पुनीत कार्य की प्रेरणा ध्रुवकुमार पारखी, रश्मि माधवी पारखी एवं उनके परिवार ने दी। समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानव सेवा के लिए उनके सतत प्रयासों ने परिजन को यह महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रेरणादायी निर्णय में परिवार के सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। इनमें पुत्र दिलीप, पुत्रवधु अलका मेंढे, शोभा खोंड (मेंढे), अलका मेंढे (खोंड), पौत्र मोहित, अभिषेक, पीयूष, पुत्रियां अनीता देव एवं छाया अवस्थी सहित समस्त परिवारजन शामिल रहे।

[also_read ids="5784" title="ये भी पढ़ें"]

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई संस्थाएं

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर स्वर्गीय सुषमा खोंड के निधन की सूचना परिजन ने काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी को दी। सूचना प्राप्त होते ही काकानी ने तत्काल गीता भवन न्यास, बड़नगर के डॉ. जी. एल. ददरवाल तथा नेत्रम् संस्था को सूचित किया। नेत्रदान की प्रक्रिया डॉ. ददरवाल द्वारा मोहनलाल राठौड़ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

परिजन का किया सम्मान

नेत्रदान जैसी मानवीय पहल के लिए काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, नेत्रम् संस्था एवं गीता भवन न्यास, बड़नगर द्वारा परिजन को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्थाओं ने परिवार की उदारता, संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए इसे जन-जागरूकता का प्रेरक उदाहरण बताया।

इस अवसर पर काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी, नेत्रम् संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुशील मीनु माथुर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उपचार से नेत्रदान तक रही महत्वपूर्ण भूमिका

बता दें कि काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के वरिष्ठ डॉ. दीनदयाल काकानी एवं उनके सुपुत्र आयुष काकानी द्वारा स्वर्गीय सुषमा खोंड की चिकित्सा की जा रही थी। उनके मार्गदर्शन और संस्थाओं के समन्वित प्रयासों ने इस नेक कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विशेषज्ञों का मानना है कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो लोगों को दृष्टि मिल सकती है। ऐसे में स्वर्गीय सुषमा खोंड के परिवार का यह निर्णय न केवल दो जीवनों में प्रकाश लाने वाला है, बल्कि समाज में अंगदान और नेत्रदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने वाला भी है।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 26 Jun 2026 00:33:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित 4 के विरुद्ध FIR दर्ज, विधायक बोले& कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित https://acntimes.com/bap-protest-fir-kamleshwar-dodiyar-ratlam https://acntimes.com/bap-protest-fir-kamleshwar-dodiyar-ratlam 47 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे प्रदर्शनकारी, प्रशासन ने बिना अनुमति धरना व सड़क जाम का लगाया आरोप

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन कर यातायात बाधित किया। विधायक डोडियार ने इसे दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया है।

बुधवार को भारत आदिवासी पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक खाद, बीज, बिजली संकट तथा ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन के लिए रतलाम में एकत्र हुए थे। विधायक कमलेश्वर डोडियार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही एडीएम को 47 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा था।

इसके चलते स्टेशन रोड थाना पुलिस ने राजस्व निरीक्षक तरुण रघुवंशी की रिपोर्ट पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा, जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार, दिनेश माल सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[also_read ids="5786" title="ये भी पढ़ें"]

इसलिए दर्ज हुई एफआईआर 

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन और पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को बंजली बायपास पर ही रोककर वहीं ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन विधायक कमलेश्वर डोडियार और समर्थक इस पर सहमत नहीं हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारी पैदल शहर की ओर बढ़े। रास्ते में पुलिस ने कई स्थानों पर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे आगे बढ़ते रहे।

पुलिस-प्रशासन ने कोर्ट चौराहे पर बैरिकेड्स लगाए थे, जिसे प्रदर्शनकारियों ने हटा दिया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रशासन ने मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग की कर दी थी लेकिन विधायक और उनके समर्थक सिटी फोरलेन सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सभा को संबोधित भी किया।

पुलिस-प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के ऐसा करने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हुई। सड़क जाम होने से आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के आदेश का उल्लंघन किया गया।

रैली की सूचना पहले ही दे दी थी- विधायक

विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि प्रदर्शन और रैली की विधिवत सूचना एक दिन पहले सुबह 11:52 बजे जिला कलेक्टर को शासकीय ई-मेल आईडी के माध्यम से भेज दी गई थी। इसके बावजूद प्रशासन ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से प्रकरण दर्ज किया।

डोडियार ने कहा कि यदि प्रशासन को किसी प्रकार की औपचारिक अनुमति की आवश्यकता थी तो उन्हें इसकी जानकारी देकर प्रक्रिया पूरी करने का अवसर दिया जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके विधायक पद से जुड़े विशेषाधिकारों का हनन कर रहा है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या एक विधायक को अधिकारियों से मिलने या जनता की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ेगी।

भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

विधायक डोडियार ने एफआईआर को पूरी तरह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता की समस्याओं को उठाने पर इस प्रकार की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है।

उनके अनुसार भारत आदिवासी पार्टी इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेगी और न्यायालय के माध्यम से एफआईआर निरस्त कराने का प्रयास करेगी।

[also_read ids="4586" title="ये भी पढ़ें"]

"लोकप्रियता से घबराकर की जा रही कार्रवाई"

डोडियार ने दावा किया कि भारत आदिवासी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और आगामी चुनावों में उसकी रणनीति से घबराकर राजनीतिक विरोधी उन्हें कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि पार्टी किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी आदिवासियों, किसानों, मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन और आवश्यकता पड़ने पर अदालत तक अपनी आवाज उठाती रहेगी।

कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ने का दावा

विधायक ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से पार्टी कार्यकर्ता और किसान डरने वाले नहीं हैं। इसके विपरीत इससे उनका मनोबल और मजबूत होगा तथा वे जनता के हितों के लिए और अधिक मजबूती के साथ संघर्ष करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित रहकर आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान भी किया।

[also_read ids="4387" title="ये भी पढ़ें"]

पंचायती राज चुनावों को लेकर भी किया दावा

कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी आगामी पंचायती राज चुनाव पूरी संगठनात्मक ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करेगी तथा सैलाना, बाजना, रतलाम ग्रामीण और पिपलोदा जनपदों में जनपद अध्यक्ष पदों पर भी अपना परचम लहराएगी। इसके साथ ही अधिक से अधिक सरपंच पद जीतकर क्षेत्र की राजनीति में नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

]]>
Thu, 25 Jun 2026 20:18:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
BAP ने भरी हुंकार ! खाद, बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य और किसानों की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन, सैलाना विधायक बोले& 8 दिन में समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन https://acntimes.com/bap-jan-akrosh-rally-ratlam-kamleshwar-dodiyar-memorandum https://acntimes.com/bap-jan-akrosh-rally-ratlam-kamleshwar-dodiyar-memorandum 48 सूत्रीय मांगों को लेकर भारत आदिवासी पार्टी ने निकाली जन आक्रोश रैली, 7 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली व्यवस्था, सड़क निर्माण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और आदिवासी क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (बाप) ने बुधवार को रतलाम में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी ने बंजली बायपास तिराहा से जन आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। इस दौरान 48 सूत्रीय ज्ञापन भी दिया गया। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने चेतावनी दी कि 8 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन होगा।

भारत आदिवासी पार्टी द्वारा किए गए जन आक्रोश रैली के आह्वान के चलते बुधवार सुबह 11 बजे से बांसवाड़ा रोड स्थित बंजली बायपास तिराहे पर कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और बैनर लेकर मौके पर एकत्र हो गए। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा, वरिष्ठ नेता चंदू मईड़ा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली शुरू होने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने पार्टी नेताओं से चर्चा कर कलेक्ट्रेट तक मार्च नहीं निकालने और मौके पर ही ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव रखा। हालांकि नेताओं ने इसे स्वीकार नहीं किया। जिला उपाध्यक्ष केशु निनामा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालेगी और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से रैली को नहीं रोकने की अपील की।

समस्याएं सुलझाने के बजाय बढ़ा रहे अधिकारी- विधायक डोडियार

रैली को संबोधित करते हुए विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि चार दिन पहले ही तय किया गया था कि कलेक्टर कार्यालय जाकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अधिकारी नई समस्याएं खड़ी कर रहे हैं, इसलिए पार्टी सीधे जिला मुख्यालय पर अपनी बात रखने आई है। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही ज्ञापन देने के सुझाव को कार्यकर्ताओं ने भी अस्वीकार कर दिया। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे बंजली तिराहे से रैली कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुई।

7 किमी पैदल चले, बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़े

रैली में शामिल कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। विधायक कमलेश्वर डोडियार और जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा भी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलते रहे। दोनों नेताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ करीब सात किलोमीटर पैदल यात्रा कर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया।

रैली को रोकने के लिए पुलिस ने आंबेडकर सर्कल और कोर्ट चौराहा सहित कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए, लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया और किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

[also_read ids="5782" title="ये भी पढ़ें"]

कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर बैठ गए प्रदर्शनकारी

कलेक्ट्रेट के बाहर रोके जाने के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा और कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान प्रदर्शनकारी लगातार कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कलेक्टर कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। करीब एक घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद शाम करीब 5 बजे विधायक डोडियार ने अपर कलेक्टर को 48 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

...तो आंदोलन होगा तेज

ज्ञापन सौंपने के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने चेतावनी दी कि यदि आठ दिनों के भीतर मांगों और समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भारत आदिवासी पार्टी आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप देगी।

[also_read ids="5783" title="ये भी पढ़ें"]

ज्ञापन में ये उठाई प्रमुख मांगें

किसानों से जुड़े मुद्दे

  • खाद-बीज की कालाबाजारी और अधिक मूल्य वसूली पर रोक लगाई जाए।
  • ई-टोकन और फार्मर रजिस्ट्री के कारण किसानों को हो रही परेशानियां दूर की जाएं।
  • वर्षों से शासकीय भूमि पर खेती कर रहे गरीब आदिवासी किसानों को भी खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए।
  • सरवन, शिवगढ़, बासिन्द्रा और रावटी में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र खोले जाएं।
  • किसानों की विवादित भूमि का सीमांकन समय-सीमा में किया जाए।
  • आदिवासी किसानों की भूमि विवाद और सीमांकन मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

सड़क और परिवहन संबंधी मांगें

  • बारिश में खराब होने वाले ग्रामीण मार्गों पर तत्काल ग्रेवल और मुरम डाली जाए।
  • शिवगढ़ बायपास रोड का निर्माण कराया जाए।
  • रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग को फोरलेन बनाया जाए।
  • लंबित सड़क और डेम निर्माण कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं।

मंडी और कृषि सुविधाएं

  • सरवन में उपमंडी प्रारंभ की जाए।
  • सैलाना मंडी को बायपास क्षेत्र में स्थापित किया जाए।
  • सैलाना मंडी में व्यापारी भवन का निर्माण कराया जाए।

पेयजल और बिजली व्यवस्था

  • जिन गांवों में लोगों को पेयजल के लिए 300 मीटर या उससे अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है, वहां तत्काल जल व्यवस्था की जाए।
  • छावनी, नारायणगढ़ और बरड़ा में निर्मित टंकियों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
  • बाजना में 33 केवी विद्युत ग्रिड स्थापित किया जाए।

राजस्व और प्रशासनिक मांगें

  • पटवारियों की नियमित हल्का उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
  • राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण कराया जाए।
  • भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाए।

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दे

  • सैलाना और बाजना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों के लिए स्वीकृत राशि जारी कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए।
  • नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन शुरू किया जाए।
  • सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों और महिला चिकित्सकों की पदस्थापना की जाए।
  • शिवगढ़, रावटी और सरवन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत किया जाए।
  • मरीजों को अनावश्यक रेफर करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए।

कानून व्यवस्था और अन्य मांगें

  • अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर कठोर कार्रवाई की जाए।
  • पुलिस थानों में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  • अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
  • आईटीडीपी सैलाना में रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती की जाए।

शिक्षा से जुड़े मुद्दे

  • छात्रावासों और आश्रमों की नियमित जांच कर गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
  • सैलाना के भीलों की खेड़ी हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी विद्यालय में उन्नत किया जाए।
  • सैलाना में कृषि महाविद्यालय स्थापित किया जाए।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 25 Jun 2026 01:54:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
जैन संत से बोलीं मेनका गांधी& ‘मयूर पिच्छी के लिए 15 लाख मोर मारे गए’, भड़का जैन समाज, देशभर में हो रही माफी मांगने की मांग https://acntimes.com/maneka-gandhi-jain-pichhi-controversy-jain-samaj-protest https://acntimes.com/maneka-gandhi-jain-pichhi-controversy-jain-samaj-protest जैन संगठनों ने आरोपों को बताया तथ्यहीन; बोले- अहिंसा के सिद्धांत पर चलने वाले संतों को बदनाम करने का प्रयास, धार्मिक भावनाएं आहत

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी द्वारा जैन साधुओं की मयूर (मोरपंख) पिच्छी को लेकर दिए गए बयान के बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया है। मेनका गांधी का कहना है कि पिच्छी के लिए बड़ी संख्या में मोरों की हत्या की जाती है, इस कारण करीब 15 लाख मोर मारे गए हैं। इस बयान से जैन समाज, संत समुदाय और विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों में जबरदस्त नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार मेनका गांधी संत श्री सौरभ सागर महाराज के पास पहुंची थी उनके तथा अन्य दिगंबर जैन साधुओं द्वारा उपयोग की जाने वाली मयूर पिच्छी को लेकर टिप्पणी की थी। इस दौरान सांतश्री ने स्थिति स्पष्ट भी करना चाही लेकिन मेनका गांधी ने उन्हें बोलने भी नहीं दिया और पिच्छी के लिए 15 लाख मोरों की हत्या होने तथा नियम-कानून का हवाला देने लगीं। उनकी इस चर्चा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही हंगामा मच गया।

मेनका गांधी के इस बयान के सामने आने के बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया है। जैन समाज और साधु-संतों ने इस पर तीखी प्रतिक्राय व्यक्त करते हुए पिच्छी के लिए मोरों की हत्या के आरोप को पूरी तरह निराधार, भ्रामक और जैन धर्म की मूल भावना के विपरीत बताया है। समाज ने मेनका गांधी से बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की है।

[also_read ids="5714" title="ये भी पढ़ें"]

क्या होती है मयूर पिच्छी?

दिगंबर जैन संतों द्वारा उपयोग की जाने वाली मयूर पिच्छी जैन परंपरा का महत्वपूर्ण धार्मिक प्रतीक मानी जाती है। इसका उपयोग किसी जीव को हटाने या बैठने के स्थान को हल्के से साफ करने के लिए किया जाता है ताकि किसी सूक्ष्म जीव की भी हिंसा न हो। जैन धर्म में इसे अहिंसा, करुणा, संयम और जीव दया का प्रतीक माना जाता है।

मोरों को मारकर नहीं बनाई जाती पिच्छी- जैन समाज

मेनका गांधी के आरोपों के बाद जैन समाज ने स्पष्ट किया है कि मयूर पिच्छी मोरों को मारकर नहीं बनाई जाती। समाजजन के अनुसार प्रत्येक वर्ष प्राकृतिक प्रक्रिया के तहत अक्टूबर-नवंबर के दौरान मोरों के पंख स्वयं झड़ जाते हैं। इन्हीं प्राकृतिक रूप से गिरे हुए पंखों को एकत्रित कर पारंपरिक विधि से पिच्छी तैयार की जाती है।

जैन संतों और संगठनों का कहना है कि जिस धर्म का मूल आधार ही अहिंसा है, वह किसी भी जीव की हत्या को स्वीकार नहीं कर सकता।

[also_read ids="5424" title="ये भी पढ़ें"]

भगवान महावीर देशना फाउंडेशन ने भेजा औपचारिक पत्र

मामले को लेकर भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के निदेशक मनोज कुमार जैन ने मेनका गांधी को एक औपचारिक पत्र भेजकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। फाउंडेशन ने कहा है कि इस बयान से देशभर के जैन समाज, विशेषकर दिगंबर जैन संत समुदाय तथा भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मयूर पिच्छी केवल प्राकृतिक रूप से झड़े हुए मोरपंखों से बनाई जाती है और इसका उद्देश्य सूक्ष्म जीवों की रक्षा करना तथा जैन धर्म के मूल सिद्धांत ‘अहिंसा’ का पालन करना है।

मोरपंख भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक

जैन समाज का तर्क है कि मोरपंख केवल जैन परंपरा में ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति में भी अत्यंत पवित्र माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में सुशोभित मोरपंख भारतीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। ऐसे में बिना पर्याप्त प्रमाण के लगाए गए आरोप समाज में भ्रम उत्पन्न करने के साथ धार्मिक भावनाओं को भी आहत कर सकते हैं।

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि किसी धार्मिक परंपरा को लेकर कोई शंका थी तो पहले संबंधित समुदाय और विषय विशेषज्ञों से चर्चा की जानी चाहिए थी।

[also_read ids="4738" title="ये भी पढ़ें"]

सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रिया

विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कई लोगों ने मेनका गांधी के बयान को तथ्यों से परे बताते हुए इसकी आलोचना की है, जबकि कुछ लोगों ने इसे अनावश्यक विवाद पैदा करने वाला बयान बताया है।

लोगों का कहना है कि मेनका गांधी ने अपनी ओर ध्यान खींचने के उद्देश्य से यह अनर्गल बात कही है। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

]]>
Thu, 25 Jun 2026 00:42:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
SKILL SPRINT ! SSIT में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिला सीखने, नेतृत्व और व्यक्तित्व निखारने का मंच, कंप्यूटर शिक्षा, खेल गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित रहे विशेष सत्र https://acntimes.com/ssit-skill-sprint-ratlam-students-development-program https://acntimes.com/ssit-skill-sprint-ratlam-students-development-program एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उच्च शिक्षा की शुरुआत केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी हो होना जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ श्री साई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SSIT) में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय “SSIT SKILL SPRINT” का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, खेल गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न सत्रों के माध्यम से नई सीख और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक एवं व्यक्तित्वगत विकास को प्रोत्साहित करना था, ताकि वे अपने शैक्षणिक जीवन की सकारात्मक और मजबूत शुरुआत कर सकें। इसके अंतर्गत आयोजित कंप्यूटर प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान उन्हें कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांतों, आधुनिक तकनीकों, डिजिटल संसाधनों तथा उनके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी दी गई।

संवादात्मक गतिविधियों और रोचक तथ्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी दुनिया की नई जानकारियों से परिचित कराया गया। इससे विद्यार्थियों में डिजिटल शिक्षा और तकनीकी ज्ञान के प्रति विशेष रुचि देखने को मिली।

पारंपरिक खेलों से विकसित हुई टीम भावना

कार्यक्रम में खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न पारंपरिक भारतीय खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आपसी सहयोग जैसे गुणों का विकास हुआ। साथ ही उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

[also_read ids="5359" title="ये भी पढ़ें"]

व्यक्तित्व विकास सत्रों में निखरी अभिव्यक्ति क्षमता

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आयोजित Personality Development (PD) कक्षाओं में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। इन सत्रों में संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और समूह चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।

[also_read ids="5773" title="ये भी पढ़ें"]

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा आयोजन

संस्थान के अनुसार तीन दिवसीय SSIT SKILL SPRINT कार्यक्रम नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक साबित हुआ। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में ही नहीं, बल्कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने ऐसे नवाचारपूर्ण और कौशल आधारित आयोजनों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

[also_read ids="5783" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 24 Jun 2026 22:53:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
मोबाइल यूजर सावधान ! एक गलत क्लिक से खाली हो जाएगा बैंक खाता, इसलिए रतलाम पुलिस ने शुरू किया साइबर ठगों पर वार https://acntimes.com/ratlam-safe-click-abhiyan-cyber-awareness-campaign https://acntimes.com/ratlam-safe-click-abhiyan-cyber-awareness-campaign फर्जी लिंक, OTP और डिजिटल अरेस्ट के जाल से बचाने के लिए 8 जुलाई तक चलेगा सेफ क्लिक अभियान 2.0’

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आपके मोबाइल पर कोई संदिग्ध लिंक आए, कोई अनजान व्यक्ति OTP मांगे या खुद को अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी दे, तो सतर्क हो जाएं। एक गलत क्लिक या दी गई जानकारी आपका बैंक खाता खाली कर सकता है। ऐसे साइबर अपराधों से लोगों को बचाने के लिए रतलाम पुलिस ने जिले में सेफ क्लिक अभियान 2.0’ शुरू किया है। यह 8 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान हजारों साइबर योद्धा बनाए जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर रतलाम पुलिस द्वारा यह अभियान संचालित किया जा रहा है। एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान के संचालन में एएसपी (ग्रामीण) विवेक कुमार और एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में जिले के सभी एसडीओपी, सीएसपी और थाना प्रभारी शामिल रहेंगे। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी अमित कुमार और एडीएम विजेंद्र कुमार रावत ने इस ‘सायबर योद्धा’ अभियान का शुभारंभ किया।

शुभारंभ समारोह के दौरान साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में एएसपी विवेक कुमार, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मूथा, डीपीओ आशा शाक्यवार, एलडीएम मोहनलाल मीणा, डीएसपी आनंद सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

[also_read ids="5675" title="ये भी पढ़ें"]

ये आयोजन होंगे अभियान के दौरान

अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों, बैंक शाखाओं, ग्राम पंचायतों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों, शासकीय कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इसमें कार्यशालाएं, साइबर चौपाल, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, रैलियां, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और सोशल मीडिया जागरूकता शामिल रहेंगे। साइबर हेल्पलाइन 1930, एनसीआरपी पोर्टल और अन्य डिजिटल सुरक्षा प्लेटफॉर्म की जानकारी भी दी जाएगी।

रतलाम पुलिस तैयार करेगी ‘सायबर योद्धा’

अभियान की विशेष पहल के तहत रतलाम पुलिस जिलेभर में सायबर योद्धा’ तैयार करेगी। ये स्वयंसेवी जागरूकता दूत के रूप में अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देंगे। इसके लिए एक डिजिटल पोर्टल के माध्यम से पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक नागरिक QR कोड स्कैन कर अपना पंजीयन करा सकेंगे। इसी प्रक्रिया के तहत नार्को योद्धा और ट्रैफिक मित्र बनने का अवसर भी उपलब्ध रहेगा।

[also_read ids="5659" title="ये भी पढ़ें"]

स्कूल, कॉलेज, बैंक और पंचायतें भी बनेंगी भागीदार

अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक, बैंक अधिकारी, नगर निगम और पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जाएगा।

उद्देश्य यह है कि साइबर सुरक्षा का संदेश जिले के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और नागरिक ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकें।

[also_read ids="5624" title="ये भी पढ़ें"]

किसी को भी OTP या बैंक जानकारी न दें- SP अमित कुमार

एसपी अमित कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल, डिजिटल अरेस्ट की धमकी, OTP मांगने वाले व्यक्तियों या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी मांगने वालों से सतर्क रहें।

उन्होंने कहा कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930, सायबर हेल्प डेस्क नंबर 7049127420 या निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें।

एसपी ने नागरिकों से ‘सायबर योद्धा’ बनकर स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के इस जनअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

[also_read ids="4988,2309,848,5033" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 24 Jun 2026 20:53:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
अकेली देख महिला को करता था गंदे इशारे, संबंध बनाने का दबाव भी दिया, विरोध किया तो पति और बच्चों को दी जान से मारने की धमकी https://acntimes.com/woman-harassment-threat-case-bilpank-ratlam https://acntimes.com/woman-harassment-threat-case-bilpank-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी किसान पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे खेत पर अकेला पाकर छेड़छाड़ करता है। वह गंदे इशारे कर संबंध बनाने का दबाव भी बनाता है। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू दिखाकर महिला, उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार ग्राम अम्बोदिया निवासी पीड़िता और उसके पति ने 18 जून 2026 को बिलपांक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके खेत के समीप स्थित डेम पर पानी की मोटर चालू-बंद करने के लिए पड़ोसी किसान ईश्वरलाल पाटीदार दिन में कई बार आता था। इसी दौरान वह महिला को अकेला देखकर अश्लील इशारे करता था और अनुचित व्यवहार करता था।

आरोपी ने उसके मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेजे और बार-बार संपर्क करने की भी कोशिश की। परेशान होकर पीड़िता ने अपना मोबाइल फोन ही बंद कर दिया। इसके बाद भी आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं।

[also_read ids="5781" title="ये भी पढ़ें"]

संबंध बनाने का दबाव, चाकू दिखाकर दी धमकी

महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी खेत पर पहुंचकर महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाता था। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर उसने कई बार चाकू दिखाकर डराया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो वह उसे, उसके पति और बच्चों को जान से मार देगा। जानकारी मिलने पर महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी ने बिलपांक पहुंचकर पीड़िता की आपबीती सुनी।

गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार दहशत में

पीड़िता का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता और उसका परिवार स्कूल खुलने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। महिला का आरोप है कि पुलिस अधिकारी उसे स्पष्ट और संतोषजनक जवाब भी नहीं दे रहे। पीड़ित परिवार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

[also_read ids="5775" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 23 Jun 2026 23:09:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी पूर्व भाजपा नेता शाहिद कुरैशी गिरफ्तार, लेनदेन के मामलों में है आरोपी https://acntimes.com/ratlam-BJP-Minority-Morcha-former-district-secretary-Shahid-Qureshi-arrest https://acntimes.com/ratlam-BJP-Minority-Morcha-former-district-secretary-Shahid-Qureshi-arrest एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लेनदेन के पुराने मामलों में फरार स्थायी वारंटी व पूर्व भाजपा नेता शाहिद कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैलाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कुरैशी को रतलाम से गिरफ्तार कर अपने साथ सैलाना ले गई।

जानकारी के अनुसार शाहिद कुरैशी पर सितंबर 2022 में पैसों लेनदेन में गड़बड़ी, विवाद और मारपीट जैसे आरोप लगे थे। तीन लाख रुपए के चेक बाउंस मामलों में न्यायालय में पेश नहीं होने और लंबे समय से फरार रहने के कारण शाहिद कुरैशी के खिलाफ कोर्ट से स्थायी वारंट जारी हुआ था। इसके चलते सैलाना पुलिस को काफी समय से कुरैशी की तलाश थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी शाहिद को मंगलवार को रतलाम से धरदबोचा।

[also_read ids="5775" title="ये भी पढ़ें"]

खराब हो रही थी पार्टी की छवि 

जिस समय आरोप लगे थे उस समय आरोपी शाहिद कुरैशी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर पदस्थ था। पुलिस में प्रकरण दर्ज होने और विवाद के आरोप होने से पार्टी और संगठन की छव दूमिल हो रही थी। इसके चलते मोर्चा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार ने तत्कालीन भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। जमादार ने लुनेरा के निर्देश पर आरोपी शाहिद कुरैशी को पद से हटा दिया था। जिला मंत्री पद से हटा दिया था।

[also_read ids="5780" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 23 Jun 2026 22:33:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम के बेटे की उड़ान ! वेदांत ओझा संभाल रहा विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पीछे की तकनीक, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में निभा रहा अहम् भूमिका https://acntimes.com/vedant-ojha-ratlam-Wimbledon-2026-technology-team https://acntimes.com/vedant-ojha-ratlam-Wimbledon-2026-technology-team फ्रांस ओलंपिक के बाद अब विंबलडन की मिली जिम्मेदारी जिम्मेदारी, भारत से इस भूमिका में कार्य करने वाले एकमात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर वेदांत

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसी भी बड़े खेल आयोजन में खिलाड़ियों का प्रदर्शन दुनिया देखती है, लेकिन उसके पीछे काम करने वाली तकनीकी टीम अक्सर सुर्खियों से दूर रहती है। मध्यप्रदेश के रतलाम शहर के लिए गर्व की बात है कि यहां का एक बेटा वेदांत ओझा दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन को तकनीकी रूप से सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर वेदांत ओझा रतलाम की पत्रकार कॉलोनी निवासी शिक्षक विनीता और सेवानिवृत्त रेलकर्मी संजय ओझा के पुत्र हैं। वे वर्तमान में विंबलडन की डिजिटल और तकनीकी प्रणालियों पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले वे हाल ही में फ्रांस में आयोजित ओलंपिक खेलों की टेनिस स्पर्धा में भी अपनी तकनीकी सेवाएं दे चुके हैं। विशेष बात यह है कि इस भूमिका में कार्य करने वाले वे भारत के एकमात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

[also_read ids="5573" title="ये भी पढ़ें"]

दुनिया भर के खेल प्रेमियों तक पहुंच रही है उनकी तकनीक

वेदांत ओझा वर्तमान में विंबलडन की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप्लीकेशन, ईवीएम (यूके) तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिताओं से जुड़ी वेबसाइटों पर कार्य कर रहे हैं। इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग दुनिया के अनेक देशों में करोड़ों खेल प्रेमी करते हैं।

इसके अलावा वे टेनिस में उपयोग होने वाली बॉल ट्रैकिंग (Ball Tracking) तकनीक पर भी कार्य कर रहे हैं, जिसे खेल जगत की सबसे जटिल और अत्याधुनिक तकनीकों में गिना जाता है। यह तकनीक मैचों के दौरान गेंद की गति, दिशा और सटीक स्थिति का विश्लेषण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

[also_read ids="1713" title="ये भी पढ़ें"]

रतलाम से वैश्विक खेल मंच तक का सफर

वेदांत ओझा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रतलाम स्थित श्री अरविंद सोसाइटी द्वारा संचालित श्री मातृ विद्या मंदिर तथा केंद्रीय विद्यालय से प्राप्त की। स्थानीय विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की तकनीकी टीम तक पहुंचना शहर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

29 जून से शुरू होगा विंबलडन

दुनिया का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 29 जून से शुरू होने जा रहा है। लॉन टेनिस एसोसिएशन, लंदन द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट विश्व का एकमात्र ग्रैंड स्लैम है, जो आज भी प्राकृतिक घास (ग्रास कोर्ट) पर खेला जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन में रतलाम के युवा की महत्वपूर्ण तकनीकी भूमिका शहर और देश दोनों के लिए गौरव का विषय है।

वेदांत ओझा की उपलब्धि यह संदेश देती है कि वैश्विक मंच पर पहचान बनाने के लिए केवल खेल मैदान ही नहीं, बल्कि तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी भारतीय युवा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

[also_read ids="5218" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 23 Jun 2026 10:12:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
गुरमुखी से जुड़े कदम ! गुरमुख शिक्षा शिविर में मिली सिख संस्कृति और गुरमत मूल्यों की सीख, 14 बच्चों का रतलाम लौटने पर हुआ सम्मान https://acntimes.com/gurmukh-shiksha-camp-ratlam-children-honoured https://acntimes.com/gurmukh-shiksha-camp-ratlam-children-honoured एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय गुरमुख शिक्षा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम के 14 बच्चों ने सिख संस्कृति और गुरमत मूल्यों के बारे में जाना। रतलाम लौटने पर सभी का स्वागत किया गया।

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर पिछले दिनों इंदौर स्थित गुरु अमरदास हॉल में संपन्न हुआ। केंद्रीय गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह भाटिया एवं सचिव सरदार सुरजीत सिंह टुटेजा ने इस वर्ष के शिविर को समाजसेवी एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय सरदार गुरनाम सिंह की पावन स्मृति को समर्पित किया था।

शिविर के दौरान बच्चों को गुरमुखी शिक्षा, गतका, गुरबाणी पाठ तथा गुरमत से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना तथा उन्हें अपनी जड़ों और सिख परंपराओं से जोड़ना था।

[also_read ids="4995" title="ये भी पढ़ें"]

इन बच्चों ने की सहभागिता

रतलाम से शिविर में गर्वित सिंह, इशप्रीत सिंह, पवन सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह, अमरप्रीत सिंह, जसप्रीत कौर सलूजा, नायरा कौर सलूजा, दियारा कौर सलूजा, मायरा कौर सलूजा, गुनप्रीत कौर सलूजा एवं हरप्रीत कौर सोढ़ी सहित कुल 14 बच्चों ने सहभागिता की।

सम्मान समारोह में बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कैंप से लौटे बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए न्यू रोड स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में सम्मान किया गया। बच्चों को सम्मान चिह्न भेंट कर उनके उत्साह, अनुशासन और सीखने की प्रतिबद्धता की सराहना की गई। समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ते हुए उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और समाज सेवा की भावना का विकास करना रहा।

इस मौके पर वक्ताओं ने बच्चों को गुरमत शिक्षा से निरंतर जुड़े रहने तथा सिख इतिहास, संस्कृति और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उपस्थित संगत ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में ज्ञानी मान सिंह जी, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा न्यू रोड रतलाम के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह सलूजा, कमलजीत सिंह मक्कड़, देवेंद्र सिंह बग्गा, हरजीत चावला, अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, हरजीत सलूजा, सतपाल सिंह डंग, गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर सिंह खालसा एवं मनमीत सिंह डंग सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

[also_read ids="5723" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 23 Jun 2026 09:42:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
अच्छी पहल ! जिला अभिभाषक संघ परिसर में 24 जून को लगेगा विशेष बैंकिंग शिविर, शून्य बैलेंस पर खुलेंगे खाते https://acntimes.com/ratlam-bank-camp-jan-dhan-account-advocates-june-24 https://acntimes.com/ratlam-bank-camp-jan-dhan-account-advocates-june-24 अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, रुपे डेबिट कार्ड और बीमा सुविधा भी उपलब्ध

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला अभिभाषक संघ, रतलाम द्वारा अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारी संघ के सदस्यों के लिए विशेष बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर पंजाब एंड सिंध बैंक की स्टेशन रोड शाखा आयोजित करेगी। यह 24 जून 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक जिला अभिभाषक संघ के पुराने हॉल में आयोजित होगा।

जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत शून्य (0) बैलेंस पर बैंक खाते खोले जाएंगे। खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा तथा योजना के नियमों के अनुसार 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।

[also_read ids="5638" title="ये भी पढ़ें"]

उन्होंने बताया कि शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) शामिल हैं। शिविर में इन योजनाओं के लिए पंजीयन की सुविधा के साथ आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील

जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी अधिवक्ता साथियों एवं न्यायालय कर्मचारी संघ के सदस्यों से अपील की है कि वे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचें, ताकि बैंकिंग सेवाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सके।

[also_read ids="5155" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 23 Jun 2026 09:25:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
RDA नगर विकास योजना&02 : 140.81 रुपए से विकसित होगा त्रिवेणी मेला परिसर के पास होगा विकास, मंत्री चेतन्य काश्यप ने दिया जनसुविधाओं पर विशेष जोर https://acntimes.com/ratlam-nagar-vikas-yojana-02-samiksha-chaitanya-kashyap https://acntimes.com/ratlam-nagar-vikas-yojana-02-samiksha-chaitanya-kashyap त्रिवेणी मेला स्थल के समीप विकसित होगी योजना, नियोजन की कमियां दूर करने के निर्देश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण द्वारा त्रिवेणी मेला स्थल के समीप प्रस्तावित नगर विकास योजना क्रमांक-02 की समीक्षा राज्य शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में की। समीक्षा के दौरान उन्होंने योजना में जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा इसे अधिक से अधिक जनोपयोगी स्वरूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

बैठक में योजना के वास्तुविद एवं परामर्शदाता संस्था अर्बन लिंक्स, इंदौर के प्रबंध संचालक मयंक जगवानी ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों के साथ-साथ जनसुविधाओं से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों का प्रस्तुतीकरण किया।

समीक्षा के दौरान मंत्री काश्यप ने योजना के नियोजन में मौजूद कमियों को विशेष रूप से चिह्नित करते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का विकास इस प्रकार किया जाए कि नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

[also_read ids="5776" title="ये भी पढ़ें"]

140.81 करोड़ रुपए की लागत से होगा विकास

प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित नगर विकास योजना-02 के अंतर्गत लगभग 70.128 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकास कार्य किए जाने हैं। योजना की अनुमानित लागत 140.81 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। योजना का मानचित्र नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है।

ये उपस्थित रहे

बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी एवं प्रवीण सोनी, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार शर्मा तथा प्राधिकरण के कर्मचारी राजेश उपाध्याय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

[also_read ids="5772" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 23 Jun 2026 09:10:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
तैयारियों ने पकड़ा जोर ! महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा ‘कालिका माता लोक’, अष्टकोणीय स्वरूप में विकसित होगा झाली तालाब परिसर https://acntimes.com/kalika-mata-lok-ratlam-mahakal-lok-style-development https://acntimes.com/kalika-mata-lok-ratlam-mahakal-lok-style-development मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद तेज हुई तैयारी, झाली तालाब से मंदिर परिसर तक होगा व्यापक सौंदर्यीकरण

एसीएन टाइम्स @ रतलाम मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक और पुरातात्विक धरोहरों को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप अब रतलाम में कालिका माता लोक विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। यह परियोजना उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित की जाएगी, जिससे कालिका माता मंदिर परिसर को नया और आकर्षक स्वरूप मिलेगा।

इसी संबंध में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल और कलेक्टर मिशा सिंह सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया तथा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान इंजीनियरों द्वारा प्रस्तुत कार्ययोजना में बताया गया कि कालिका माता मंदिर परिसर का नया स्वरूप धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार झाली तालाब परिसर को अष्टकोणीय (ऑक्टागोनल) स्वरूप में विकसित किया जाएगा।

[also_read ids="5548" title="ये भी पढ़ें"]

हर कोण पर होगा मां दुर्गा की झांकियां

अष्टकोणीय संरचना के प्रत्येक कोण पर माता के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियां स्थापित की जाएंगी। यहां श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों (शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री) के दर्शन कर सकेंगे।

पार्किंग, फूड स्टॉल जैसी सुविधाएं भी होंगी विकसित

बैठक में कालिका माता मंदिर के विस्तृत स्वरूप, झाली तालाब क्षेत्र के विकास, उद्यान (गार्डन), भोजन स्टॉल, पार्किंग जोन, टॉयलेट ब्लॉक तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छायादार मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने इन सभी बिंदुओं को शामिल करते हुए समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार की।

परियोजना के पूर्ण होने के बाद कालिका माता मंदिर परिसर न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण आकर्षण के रूप में उभरेगा।

[also_read ids="4900" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 23 Jun 2026 09:04:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
अंधे कत्ल का खुलासा ! खेत की मेड़ के विवाद में किसान को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने 24 घंटे में महिला सहित 4 आरोपियों को दबोचा https://acntimes.com/kotdi-murder-case-solved-tal-police-ratlam-5775 https://acntimes.com/kotdi-murder-case-solved-tal-police-ratlam-5775 ग्राम कोटड़ी में हुई हत्या का खुलासा, महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार; सामाजिक रंजिश और जमीन विवाद बना हत्या की वजह

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ी में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। खेत की मेड़ को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और सामाजिक रंजिश के चलते रची गई इस हत्या की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 को फरियादी मनोहरसिंह डांगी, निवासी ग्राम कोटड़ी मंडावल ने थाना ताल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसके बड़े भाई राजेन्द्रसिंह डांगी 19 जून को ट्रैक्टर लेकर खेत पर हंकाई कार्य के लिए गए थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। अगली सुबह खेत पर उनका शव मिला। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर वार के निशान पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ताल में अपराध क्रमांक 312/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में एएसपी विवेक कुमार लाल एवं आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच में साइबर सेल, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

[also_read ids="5768" title="ये भी पढ़ें"]

अकेले मिला तो कर दी हत्या

पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने स्वीकार किया कि खेत की मेड़ (सीमा) को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। साथ ही परिवार को समाज से बाहर किए जाने की रंजिश भी थी। इसी कारण उन्होंने 19 जून की शाम खेत पर अकेले मौजूद राजेन्द्रसिंह डांगी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगे की पूछताछ और विवेचना जारी है।

ये चार आरोपी गिरफ्तार

  • उमरावसिंह डांगी पिता नाथुजी डांगी (46 वर्ष), निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल।
  • जितेन्द्र डांगी पिता उमरावसिंह डांगी (22 वर्ष), निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल।
  • जगदीश डांगी पिता नाथुजी डांगी (42 वर्ष), निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल।
  • भूलीबाई डांगी पति उमरावसिंह डांगी (42 वर्ष), निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल।

[also_read ids="5767" title="ये भी पढ़ें"]

खुलासा करने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

प्रकरण के त्वरित खुलासे में थाना ताल के थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी एवं उनकी टीम, थाना आलोट के निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम एवं टीम, थाना बरखेड़ाकला के निरीक्षक पतिराम डावरे एवं टीम तथा सायबर सेल रतलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[also_read ids="5766" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 22 Jun 2026 22:14:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
RE&NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री रही औसत लेकिन फिजिक्स ने थोड़ा छकाया, परीक्षार्थियों के चेहरों पर दिखा आत्मविश्वास https://acntimes.com/kotdi-murder-case-solved-tal-police-ratlam https://acntimes.com/kotdi-murder-case-solved-tal-police-ratlam एसपीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित RE-NEET 2026 परीक्षा रतलाम सहित देशभर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रतलाम रेंज के 9 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 3200 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। दोपहर 2.00 से शाम 5.15 बजे तक चली परीक्षा के बाद जब परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर संतोष और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था।

रतलाम में परीक्षा का आयोजन केंद्रीय विद्यालय, रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल, जवाहर हायर सेकंडरी स्कूल, स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, पीएम एक्सिलेंस कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, उत्कृष्ट स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकंडरी स्कूल एवं कन्या शिक्षा परिसर बिबड़ौद केंद्रों पर हुआ।

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने परीक्षा का विश्लेषण करते हुए बताया कि इस वर्ष का RE-NEET पेपर विद्यार्थियों के लिए अपेक्षाकृत संतुलित एवं स्कोरिंग रहा। पेपर अपेक्षाकृत आसान रहने के कारण इस वर्ष कट-ऑफ में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि, अंतिम कट-ऑफ NTA एवं काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब विद्यार्थियों के लिए सही रणनीति बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

[also_read ids="5763" title="ये भी पढ़ें"]

प्रश्नपत्रों की स्थिति

बायोलॉजी : सबसे आसान और पूरी तरह NCERT आधारित

विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया के अनुसार बायोलॉजी सेक्शन काफी आसान रहा। अधिकांश प्रश्न सीधे NCERT से पूछे गए थे, जिससे अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों को अधिक अंक प्राप्त करने में सुविधा होगी।

केमिस्ट्री : मॉडरेट स्तर की

केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक एवं इनऑर्गेनिक के साथ फिजिकल केमिस्ट्री के प्रश्नों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला। विषय का स्तर मध्यम रहा।

फिजिक्स : अवधारणात्मक साथ थोड़ी कठिन

फिजिक्स में कुछ प्रश्नों ने विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ की परीक्षा ली, हालांकि कुल मिलाकर पेपर अत्यधिक कठिन नहीं था। अच्छे अभ्यास वाले विद्यार्थी इस सेक्शन में बेहतर प्रदर्शन कर पाए होंगे।

अनुमानित कट-ऑफ

सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (GN-OBC) : 570+ अंक

अनुसूचित जाति (SC) : 460+ अंक

अनुसूचित जनजाति (ST) : 360+ अंक

[also_read ids="5772" title="ये भी पढ़ें"]

विशेषज्ञ सलाह : परीक्षा के बाद क्या करें विद्यार्थी?

1. मानसिक विश्राम लें : लगातार तैयारी और परीक्षा के दबाव के बाद 1-2 दिन स्वयं को आराम दें। परिवार एवं मित्रों के साथ समय बिताएं।

2. संभावित स्कोर का मूल्यांकन करें : उत्तर कुंजी एवं OMR के आधार पर अपने संभावित अंक का आकलन करें और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करें।

3. काउंसलिंग की तैयारी शुरू करें : MCC एवं राज्य स्तरीय काउंसलिंग की वेबसाइटों पर नियमित नजर रखें तथा आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

4. कॉलेज एवं कोर्स विकल्पों का अध्ययन करें : सरकारी, निजी, डीम्ड यूनिवर्सिटी तथा विभिन्न मेडिकल एवं हेल्थ साइंस कोर्सों की जानकारी एकत्रित करें।

5. वैकल्पिक विकल्प भी रखें तैयार : यदि अपेक्षित रैंक नहीं मिलती है तो BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BPT, B.Sc. Nursing जैसे विकल्पों पर भी विचार करें।

6. सकारात्मक सोच बनाए रखें : NEET एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है। परिणाम चाहे जैसा भी हो, धैर्य, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन भविष्य की सफलता का आधार बनते हैं।

यह परीक्षा नहीं, महत्वपूर्ण अवसर

"RE-NEET केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश का महत्वपूर्ण अवसर है। सही रणनीति, धैर्य और मार्गदर्शन के साथ विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।"

-डॉ. राकेश कुमावत

डायरेक्टर- अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम

[also_read ids="5765" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 22 Jun 2026 20:58:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
आवाज विकास की ! सैलाना बस स्टैंड चौड़ीकरण के समर्थन में उतरे 200 से अधिक व्यापारी, प्रशासन से रोक हटाने की मांग की, आंदोलन की चेतावनी दी https://acntimes.com/sailana-bus-stand-chaudikaran-vyapari-samarthan https://acntimes.com/sailana-bus-stand-chaudikaran-vyapari-samarthan ओशीन परिसर में हुआ व्यापारी सम्मेलन, कहा- विकास कार्य नहीं रुका तो शहर को मिलेगा फायदा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना बस स्टैंड के प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य को लेकर चल रहे विवाद के बीच नगर के 200 से अधिक व्यापारियों ने खुलकर समर्थन जताया है। रविवार शाम ओशीन परिसर में आयोजित व्यापारी मिलन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में नगर परिषद की कार्रवाई को उचित बताते हुए जिला प्रशासन से विकास कार्य पर लगी रोक तत्काल हटाने की मांग की।

व्यापारियों ने कहा कि बस स्टैंड चौड़ीकरण नगर के भविष्य और यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी है। यदि विकास कार्य को अनावश्यक रूप से रोका गया तो व्यापारियों को व्यापक जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने कहा कि नगर की बढ़ती आबादी, बढ़ते वाहनों और यातायात दबाव के कारण वर्तमान बस स्टैंड की क्षमता कम पड़ने लगी है। ऐसे में चौड़ीकरण समय की आवश्यकता है।

व्यापारियों का कहना था कि यदि विकास कार्य लगातार टलता रहा तो भविष्य में पूरे बस स्टैंड को बायपास क्षेत्र में स्थानांतरित करने की नौबत आ सकती है। ऐसा होने पर वर्तमान बस स्टैंड और उसके आसपास स्थित सैकड़ों व्यापारियों के कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

[also_read ids="5771" title="ये भी पढ़ें"]

प्रशासन के रवैये पर उठाए सवाल

ओशीन परिसर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने जिला प्रशासन के रुख पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने कहा कि बस स्टैंड चौड़ीकरण को राजनीतिक या विवादित मुद्दे के रूप में नहीं, बल्कि नगर विकास के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने एकमत से निर्णय लिया कि जनहित के इस कार्य पर लगी रोक हटाने के लिए आवश्यक होने पर आंदोलन भी किया जाएगा।

इन्होंने रखा पक्ष- बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट अरविंद मुरेरा, श्याम धाकड़, कमलेश कसेरा, राजेन्द्र चंडालिया, पूरनमल परमार, जीवनलाल भोई, संजय तातेड़, रूपेश लोढ़ा और मोनू शर्मा ने नगर परिषद के निर्णय को जनहित में बताया और विकास कार्य जल्द शुरू करने की मांग की।

नगर परिषद अध्यक्ष बोले- कार्रवाई में कोई कमी नहीं

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने परिषद का पक्ष रखते हुए कहा कि चौड़ीकरण प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत की गई है और परिषद की कार्रवाई में किसी प्रकार की कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि रोक हटते ही परिषद निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए तैयार है तथा प्रभावित दुकानदारों को पूर्व घोषणा के अनुरूप नई दुकानें लागत मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन मंगलेश कसेरा ने किया।

[also_read ids="5770" title="ये भी पढ़ें"]

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सैलाना नगर परिषद ने लगभग तीन माह पूर्व नगर विकास और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड चौड़ीकरण का प्रस्ताव पारित किया था। इस योजना के तहत 15 दुकानों को प्रभावित क्षेत्र में चिन्हित किया गया था, जिन्हें हटाकर बस स्टैंड का विस्तार किया जाना प्रस्तावित था।

नगर परिषद के अनुसार प्रभावित दुकानदारों को बाद में नई दुकानें लागत मूल्य पर पुनः आवंटित की जानी हैं। बताया गया कि प्रभावित 15 दुकानदारों में से लगभग आधे दुकानदारों ने विकास कार्य के समर्थन में अपनी दुकानें खाली कर नगर परिषद को सौंप भी दी हैं।

वहीं सात दुकानदारों ने इस मामले को न्यायालय में चुनौती दी थी। न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद निर्माण कार्य को हरी झंडी दिए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से लगी रोक के कारण नगर परिषद अब तक चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं कर सकी है।

[also_read ids="5767" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 22 Jun 2026 18:38:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
आदिवासी किसानों और ग्रामीणों के मुद्दों पर BAP का आंदोलन 24 जून को रतलाम में, महारैली और कलेक्टर कार्यलय पर होगा प्रदर्शन https://acntimes.com/bharat-adivasi-party-maha-rally-ratlam-24-june https://acntimes.com/bharat-adivasi-party-maha-rally-ratlam-24-june खाद-बीज में कथित गड़बड़ी, वन विभाग की कार्यप्रणाली, पेट्रोल-डीजल संकट और जर्जर सड़कों के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय पर होगा प्रदर्शन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आदिवासी किसानों, ग्रामीणों एवं आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने 24 जून (बुधवार) 2026 को रतलाम में महा रैली एवं ज्ञापन प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आंदोलन का नेतृत्व सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार करेंगे। इसमें जिलेभर से किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिक शामिल होंगे।

पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महा रैली सुबह 11.00 बजे रतलाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगी। आंदोलन का उद्देश्य आदिवासी अंचल में किसानों और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना है। सैलाना विधायक डोडियार ने आरोप लगाया  है कि आदिवासी क्षेत्र के किसान खाद एवं बीज की खरीदी के दौरान लूट और ठगी का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि संबंधित विभागों के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रशासन द्वारा प्रभावी निगरानी नहीं किए जाने से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।

[also_read ids="5770" title="ये भी पढ़ें"]

वन विभाग के रवैये पर भी जताई नाराजगी

विधायक ने वन विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि आदिवासी किसानों के साथ दमनात्मक और भय का माहौल बनाने वाला रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में असंतोष की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा है और अब इन मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद की जाएगी।

पेट्रोल-डीजल संकट और बदहाल सड़कें भी प्रमुख मुद्दे

भारत आदिवासी पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को भी गंभीर समस्या बताया है। पार्टी का कहना है कि कई गांवों में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से किसानों, आम नागरिकों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी आंदोलन का प्रमुख हिस्सा रहेगा। पार्टी का आरोप है कि खराब सड़कों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग समाधान के लिए गंभीर प्रयास नहीं कर रहे हैं।

[also_read ids="5768" title="ये भी पढ़ें"]

समस्याओं के समाधान की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पार्टी ने मांग की है कि किसानों और ग्रामीणों से जुड़े इन गंभीर मामलों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

सैलाना विधायक ने कहा कि यह आंदोलन आदिवासी समाज, किसानों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो भारत आदिवासी पार्टी आंदोलन को और व्यापक स्वरूप देने के लिए बाध्य होगी।

बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान

भारत आदिवासी पार्टी ने जिलेभर के किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से महा रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने की अपील की है।

[also_read ids="5759" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 22 Jun 2026 17:36:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रदेश स्तरीय आंदोलन ! 23 जून को बंद रहेगी कृषि उपज मंडी, मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में व्यापारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन https://acntimes.com/ratlam-mandi-band-mandi-shulk-vriddhi-virodh-23-june https://acntimes.com/ratlam-mandi-band-mandi-shulk-vriddhi-virodh-23-june नहीं होगी उपज की नीलामी और खरीदी, किसानों से मंडी नहीं आने की अपील

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मंडी शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में रतलाम कृषि उपज मंडी 23 जून (सोमवार), 2026 को पूरी तरह बंद रहेगी। प्रदेश स्तर पर अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापारी महासंघ द्वारा दिए गए बंद के आह्वान का रतलाम के विभिन्न व्यापारी संगठनों ने समर्थन किया। उन्होंने मंडी में सभी प्रकार की खरीदी-बिक्री एवं नीलामी कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है।

व्यापारियों के अनुसार राज्य सरकार ने हाल ही में मंडी शुल्क को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया है। उनका कहना है कि शुल्क में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि से व्यापारियों के साथ-साथ किसानों पर भी अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। इसी के विरोध में प्रदेशभर की मंडियों में एक दिवसीय बंद का आयोजन किया जा रहा है।

रतलाम में दि ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन, मंडी व्यापारी संघ, मंडी युवा व्यापारी संघ, संघर्षशील लहसुन-प्याज मंडी युवा व्यापारी संघ तथा श्री रत्नपुरी लहसुन-प्याज मंडी व्यापारी संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बंद को सफल बनाने की अपील की है।

[also_read ids="5768" title="ये भी पढ़ें"]

मंडी नहीं आएं किसान

व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि 23 जून को मंडी में किसी भी कृषि उपज की नीलामी नहीं होगी। साथ ही किसानों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपनी उपज लेकर मंडी न पहुंचें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रमुख व्यापारी संगठनों ने किया समर्थन

  • संघर्षशील लहसुन-प्याज मंडी युवा व्यापारी संघ : अध्यक्ष नीलेश बाफना, सचिव प्रकाश जाधव।
  • दि ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन : सचिव हितेश मेहता।
  • मंडी व्यापारी संघ : अध्यक्ष राकेश लाठी, सचिव हितेश बाफना।
  • मंडी युवा व्यापारी संघ : अध्यक्ष दिलीप मेहता, सचिव धर्मेंद्र माहेश्वरी।
  • श्री रत्नपुरी लहसुन-प्याज मंडी व्यापारी संघ : अध्यक्ष रितेश बाफना, सचिव पंकज अग्रवाल।
  • पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि : मनोज जैन एवं अन्य पदाधिकारी।

[also_read ids="5767" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 22 Jun 2026 16:34:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
NEET Alert ! रतलाम में आज 9 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 3358 अभ्यर्थी होंगे शामिल, यहां देखें& पूरी गाइड लाइन https://acntimes.com/neet-exam-ratlam-21-june-2026-arrangements https://acntimes.com/neet-exam-ratlam-21-june-2026-arrangements जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और अभिभावकों के लिए प्रतीक्षालय की विशेष व्यवस्था

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का आयोजन 21 जून (रविवार) को रतलाम शहर के 9 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में जिले के कुल 3358 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों, अभिभावकों एवं परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 11:00 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1:30 बजे रहेगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने प्रवेश पत्र में उल्लेखित रिपोर्टिंग टाइम स्लॉट का पालन करें तथा समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना सुनिश्चित करें। एनटीए द्वारा अभ्यर्थियों को ओएमआर उत्तर पत्रक भरने एवं उत्तर अंकित करने के लिए ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

इन 9 केंद्रों पर होगी परीक्षा

  1. शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कॉलेज रोड, रतलाम
  2. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सागोद रोड, रतलाम
  3. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रतलाम
  4. स्वामी विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज, बिरियाखेड़ी-डोंगरे नगर, रतलाम
  5. शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दो बत्ती के पास, रतलाम
  6. रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, रेलवे कॉलोनी, रतलाम
  7. महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोठारीवास, रतलाम
  8. शासकीय पीएम श्री शबरी माता कन्या शिक्षा परिसर, बरोठ माता मंदिर क्षेत्र, रतलाम
  9. जवाहर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, बिरियाखेड़ी, रतलाम

परीक्षा केंद्र पर यह लेकर जा सकते हैं अभ्यर्थी

  • एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र (Admit Card), जिसमें निर्धारित स्थान पर पोस्टकार्ड आकार का फोटो चस्पा हो।
  • कोई एक मूल, वैध एवं एक्सपायरी रहित फोटो पहचान पत्र, जैसे—आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा छात्र पहचान पत्र।
  • दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो।
  • व्यक्तिगत उपयोग के लिए पारदर्शी पानी की बोतल (वैकल्पिक)।

इन वस्तुओं पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

  • किसी भी प्रकार का स्टेशनरी सामान
  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या अन्य संचार उपकरण
  • हैंडबैग
  • बेल्ट
  • घड़ी
  • ब्रेसलेट
  • कैमरा
  • किसी भी प्रकार के आभूषण या गहने
  • खाद्य एवं पेय पदार्थ (पारदर्शी पानी की बोतल को छोड़कर)

सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम

जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की है।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा सभी केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं कार्यपालक दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा और आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मेडिकल किट सहित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है।

अभिभावकों के लिए प्रतीक्षालय और पेयजल व्यवस्था

गर्मी एवं संभावित बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र के निकट अभिभावकों के लिए विशेष प्रतीक्षालय (वेटिंग एरिया) की व्यवस्था की है। यहां बैठने तथा पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें, निर्धारित प्रतीक्षालय का उपयोग करें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

यातायात व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

]]>
Sun, 21 Jun 2026 00:57:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
त्वरित खुलासा ! सुपारी देकर करवाई थी सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी https://acntimes.com/saifi-nagar-firing-case-ratlam-accused-arrested https://acntimes.com/saifi-nagar-firing-case-ratlam-accused-arrested शेयर मार्केट और पैसों के लेनदेन के विवाद का मामला, तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में कि शेयर मार्केट और पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर दबाव बनाने के उद्देश्य से सुपारी देकर फायरिंग करवाने की बात सामने आई है।

गोलीकांड का खुलासा एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) ने शनिवार देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम में मीडिया के समक्ष किया। एसपी ने बताया 19 जून 2026 को दोपहर लगभग 3:16 बजे दीनदयाल नगर थानांतर्गत सैफी नगर स्थित मकान नंबर 80 पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी। घटना के समय चांदनी चौक स्थित श्री गणेश ज्वेलर्स के संचालक कमल सोनी स्थित हैं, पुत्र के साथ जावरा गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी मनीषा सोनी, पुत्र अमित सोनी, दिव्यांश सोनी एवं पुत्रवधू मौजूद थे।

इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश चार आरोपी घर के बाहर पहुंचे। मनीषा सोनी खिड़की के पास खड़ी थीं, तभी एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि मनीषा सोनी ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल नीचे झुककर खुद को बचा लिया। गोली उन्हें लगने के बजाय खिड़की के कांच में जाकर लगी, जिससे कांच टूट गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

[also_read ids="5765" title="ये भी पढ़ें"]

विशेष टीम गठित कर शुरू की गई जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो एवं एएसपी (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में दीनदयाल नगर, साइबर सेल और सीसीटीवी शाखा की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया तथा विभिन्न संभावित पहलुओं पर जांच आगे बढ़ाई गई। गहन पड़ताल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही और फायरिंग में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासा हुआ। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने विनोद उर्फ वीनू शर्मा के कहने पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। विनोद बजरंग दल का पूर्व विभाग संयोजक है। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फरियादी के पुत्र दिव्यांश सोनी का सरवन निवासी आदित्य के साथ शेयर मार्केट एवं एमसीएक्स से जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में पूर्व में शिकायत भी की जा चुकी थी।

[also_read ids="5258" title="ये भी पढ़ें"]

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कथित रूप से आदित्य द्वारा पैसों की वसूली अथवा दबाव बनाने के उद्देश्य से विनोद उर्फ वीनू शर्मा को सुपारी दी गई थी। इसके बाद विनोद उर्फ वीनू शर्मा ने अपने साथियों के माध्यम से सैफी नगर में फायरिंग की घटना को अंजाम दिलवाया।

गिरफ्तार आरोपी

1. भोला पिता रामेश्वर पाटीदार (29), निवासी – पैलेस रोड, रतलाम

2. विनीत उर्फ चुचू पिता महेंद्र सिंह बड़गोतिया (25), निवासी – रिटायर्ड कॉलोनी, लक्ष्मणपुरा, रतलाम

3. अजय उर्फ गट्टू पिता हरिराम चौहान (24), निवासी – आनंद कॉलोनी, रतलाम

4. रविन्द्र पिता मिथलेश राजन (32), निवासी – रेल नगर, रतलाम

5. कन्हैया नायक पिता हीरालाल (43)

फरार आरोपी

विनोद उर्फ वीनू पिता प्यारेलाल शर्मा एवं अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

हथियार और षड्यंत्र की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों, घटना में प्रयुक्त हथियारों तथा पूरे षड्यंत्र में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच जारी है। रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

मामले के खुलासे में उप निरीक्षक अनुराग यादव, उप निरीक्षक जीवन बारिया, उप निरीक्षक राजा तिवारी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसौदिया, अभिषेक पाठक, हर्षल शर्मा, संदीप कुमावत, दीपकसिंह, शान्तीलाल डिण्डोर एवं रवि चंदेल की सराहनीय भूमिका रही।

[also_read ids="5767" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 20 Jun 2026 21:32:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम तिहरा हत्याकांड ! तीन हत्यारों को तिहरा आजीवन कारावास, मुख्य आरोपी की ऐनकाउंटर में हुई थी मौत, 2020 की छोटी दीपावली पर हुई थी परिवार की हत्या https://acntimes.com/ratlam-rajiv-nagar-triple-murder-case-life-imprisonment https://acntimes.com/ratlam-rajiv-nagar-triple-murder-case-life-imprisonment न्यायालय ने डीएनए, बैलेस्टिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सुनाई सजा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्ष 2020 की छोटी दीपावली की रात शहर के राजीव नगर क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के मामले में न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने मामले में दोषी पाए गए तीन आरोपियों को तिहरे आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है। मुख्य आरोपी की मौत पुलिस एनकाउंटर में पहले हो गई थी।

प्रकरण में पैरवीकर्ता अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि 25 नवंबर 2020 (छोटी दीपावली) की रात थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में सैलून संचालक गोविंद सोलंकी (50), उनकी पत्नी शारदा सोलंकी (45) एवं पुत्री दिव्या सोलंकी (21) की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा अगले दिन सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब मकान में नीचे किराए से रहने वाली नर्स ज्वेलिका को अपनी एक्टिवा स्कूटी घर के बाहर दिखाई नहीं दी थी। स्कूटी के संबंध में पूछताछ करने वह मकान मालिक के कमरे तक पहुंची, जहां का दृश्य देखकर वह घबरा गई थी। उसने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची थी। कमरे के भीतर गोविंद सोलंकी, शारदा सोलंकी और दिव्या सोलंकी मृत अवस्था में पड़े मिले थे। तीनों के सिर में गोली लगी हुई थी और खून फैला हुआ था। फरियादी ज्वेलिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 सहित आयुध अधिनियम की धारा 25/27 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

[also_read ids="5688" title="ये भी पढ़ें"]

सीसीटीवी फुटेज से खुली गुत्थी

मामले की जांच तत्कालीन थाना प्रभारी रेवलसिंह बर्डे के नेतृत्व में गठित टीम ने की। जांच के दौरान घटनास्थल तक आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में घटना के बाद आरोपी फरियादी ज्वेलिका की सफेद स्कूटी लेकर भागते हुए दिखाई दिए।

जांच में यह भी सामने आया कि वारदात से पहले आरोपी गुंजन प्रजापति के इंद्रानगर स्थित नूरी गेस्ट हाउस जाते हुए सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिए थे। गेस्ट हाउस संचालक गुंजन प्रजापति ने उनकी पहचान दिलीप देवल तथा अनुराग उर्फ बॉबी के रूप में की।

पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों दिलीप देवल, लाला भाबोर और गोलू उर्फ गौरव बिलवाल के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद गोलू और लाला भाबोर को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन, कपड़े, जेवरात और अन्य सामग्री जब्त की गई।

[also_read ids="5714" title="ये भी पढ़ें"]

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, दिलीप देवल की हुई मौत

मुख्य आरोपी दिलीप देवल ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस दल पर देशी पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में दिलीप देवल की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने मिडटाउन क्षेत्र स्थित उसके किराए के मकान की तलाशी ली, जहां से एक देशी पिस्टल, जिंदा राउंड, जेवरात तथा अन्य सामग्री जब्त की गई। अपराध में लूटे गए गहनों की पहचान मृतक की पुत्री मोना ने की। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया।

वैज्ञानिक साक्ष्य बने सजा का आधार

शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार के अनुसार पुलिस ने इस मामले को अपने समय के सबसे जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों में शामिल करते हुए विशेष श्रेणी में चिह्नित किया था। न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि के लिए परिस्थितिजन्य साक्ष्य, डीएनए रिपोर्ट, बैलेस्टिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज तथा आरोपियों की निशानदेही पर बरामद सामग्री को महत्वपूर्ण आधार माना गया।

साक्ष्य जो बने सजा का आधार

1. डीएनए जांच रिपोर्ट : आरोपियों से जब्त लोवर, पैंट, चप्पल और रुमाल पर मृतक गोविंद, शारदा एवं दिव्या का डीएनए पाया गया।

2. स्कूटी पर डीएनए साक्ष्य : फरियादी ज्वेलिका की स्कूटी, जिसका उपयोग घटना में किया गया था, उसके हैंडल पर आरोपी लाला भाबोर का डीएनए मिला।

3. बैलेस्टिक जांच रिपोर्ट : दिलीप देवल के घर से बरामद देशी पिस्टल से ही घटनास्थल पर मिले तीन खाली कारतूस और मृतकों के शरीर से निकली गोलियां चलाई गई थीं।

[also_read ids="5583" title="ये भी पढ़ें"]

33 गवाह, 210 दस्तावेज और 111 भौतिक वस्तुएं की प्रस्तुत

अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के समक्ष 111 भौतिक वस्तुएं, 210 दस्तावेज तथा 33 गवाहों के बयान प्रस्तुत किए। वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की सुदृढ़ श्रृंखला के आधार पर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तिहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले के तीनों दोषसिद्ध आरोपी 2 दिसंबर 2020 से जेल में बंद हैं।

पूछताछ में सामने आया एक और हत्याकांड

जांच के दौरान आरोपी अनुराग ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि दिलीप देवल ने हिम्मतसिंह देवल और सुमितसिंह चौहान के साथ मिलकर इस घटना से पूर्व 18 मई 2020 को कस्तूरबा नगर रतलाम में प्रेमकुंवर सिसौदिया की हत्या भी लूट के उद्देश्य से की थी।

जांच में यह भी सामने आया कि दिलीप देवल दाहोद में हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। जमानत पर छूटने के बाद वह रतलाम में फरारी काट रहा था और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहा था। पुलिस जांच के अनुसार वह रुपए और सोने-चांदी के जेवरात लूटने के लिए हत्याएं करता था।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि छोटी दीपावली के दौरान पटाखों की आवाज के कारण गोलियों की आवाज सुनाई नहीं देगी, इसलिए दिलीप देवल ने वारदात के लिए उसी दिन का चयन किया था।

[also_read ids="5278" title="ये भी पढ़ें"]

दोषसिद्ध आरोपी

1. अनुराग उर्फ बॉबी पिता प्रवीण सिंह परमार, (33), निवासी – सेक्टर-बी, विनोबा नगर, रतलाम।

2. गोलू उर्फ गौरव पिता राजेश बिलवाल (29), निवासी – रेलवे कॉलोनी, रतलाम।

3. लाला पिता मनु उर्फ भरत उर्फ भारता भाबोर (27), निवासी – अभलोड, लिम्बू फलिया, थाना जेसावाड़ा, जिला दाहोद (गुजरात)।

4. दिलीप पिता भावसिंह देवल पटेलिया (35), निवासी – डूंगरी फलिया, ग्राम खरेड़ी, थाना दाहोद ग्रामीण, जिला दाहोद (गुजरात)।

साइको किलर था दिलीप, वीडियो देख कर सीखता था क्राइम

बता दें कि, दिलीप साइको किलर था। लूट और हत्या से जुड़े वीडियो देखकर वारदात का तरीका सीखता था। वह अपनी गैंग के साथ लूटपाट करता था और लूट के शिकार लोग उसकी पहचान उजागर न कर दें इसलिए उनकी हत्या कर देता था। इसके निशाने पर ऐसी अकेली महिलाएं या छोटा परिवार होता था जहां कोई संघर्ष न करना पड़े और कोई गवाह भी नहीं बचे। दिलीप पर हत्या के 6 मामले दर्ज थे और उसकी गैंग के सभी सदस्य नशे के आदी थे।

मुख्यमंत्री ने भी की थी टिप्पणी

दिलीप देवल के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि ऐसे नरपिशाच को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

]]>
Sat, 20 Jun 2026 19:24:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
सतर्कता से सफलता ! नाकाबंदी कर वाहन चैक कर रही थी पुलिस, हथियारों के साथ मिल गए 6 बदमाश https://acntimes.com/ratlam-illegal-pistol-seizure-six-accused-arrested https://acntimes.com/ratlam-illegal-pistol-seizure-six-accused-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो अवैध पिस्टल, छह जिंदा कारतूस तथा दो वाहन जब्त हुए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पास हथियारों के कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिले।

यह जानकारी एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया को दो। उन्होंने बताया कि 18 जून 2026 की रात औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस सैलाना रोड स्थित सिद्ध विनायक कॉलोनी के समीप सघन वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पलसोड़ा की ओर से एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार छह युवक तेज रफ्तार में आते दिखाई दिए।

संदेह होने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल चला रहे रोहित उर्फ कृष्णा माली के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं एक्टिवा स्कूटी चला रहे जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू की तलाशी में एक अन्य अवैध पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले।

[also_read ids="5765" title="ये भी पढ़ें"]

लाइसेंस नहीं, वाहन दस्तावेज भी गायब

पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस और दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी सामने आया कि वाहन चालकों के पास वाहनों के आवश्यक दस्तावेज और वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं थे।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों हथियार, कारतूस और वाहन जब्त कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से कई के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, धोखाधड़ी, जुआ एक्ट तथा अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि मुख्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 39/192 एवं 146/196 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने हथियार कहां से प्राप्त किए और उनका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

गिरफ्तार आरोपी

  • रोहित उर्फ कृष्णा माली (19), निवासी मंडले कॉलोनी, राऊ जिला इंदौर, हाल मुकाम विनोबा नगर, रतलाम
  • वरुण उर्फ बंटी भार्गव (23), निवासी ग्राम बाजनखेड़ा, थाना स्टेशन रोड, रतलाम
  • अबरार हुसैन (26), निवासी पीएनटी कॉलोनी, गली नंबर-2, रतलाम
  • जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू सोलंकी (34), निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी, रतलाम
  • दीपेश उर्फ छोटा गोलू पाल (22), निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी, रतलाम
  • दीपांशु डाबी मालवीय (20), निवासी ग्राम भामल, थाना थांदला, जिला झाबुआ

यह सामग्री हुई जब्त

आरोपियों के पास से 02 अवैध पिस्टल (मैगजीन सहित), 06 जिंदा कारतूस (7.65 बोर), 1 पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-43-ZJ-7000, 01 एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP-ZH-0933 सहित कुल ₹1.80 लाख का सामान जब्त हुआ।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अशोक दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक विनोद कटारा, आरक्षक इमरान खान, पवन मेहता, कान्हा, रविराज सिंह, मोहन चौहान, रवि चंदेल, राजेश सेंगर, अर्जुन खींची, किशन तथा चालक मयंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

रोहित उर्फ कृष्णा पिता नरेन्द्र माली

  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 1362/20.12.2024, धारा 115, 238, 309(6), 310, 324(5), 61 बीएनएस
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 673/27.09.2024, धारा 115(2), 118(1), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 960/16.12.2024, धारा 296, 115(2), 324(4), 3(5) बीएनएस
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 114/05.03.2026, धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि
  • औ.क्षे. थाना रतलाम में प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्

2. जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू पिता राजेन्द्र सिंह सोलंकी

  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 235/23.05.2020, धारा 323, 324, 341, 506, 34 भादंवि
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 599/02.09.2023, धारा 13 जुआ एक्ट
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 376/24.06.2018, धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भादंवि
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 03/02.01.2017, थाना स्टेशन रोड, धारा 307, 323, 294, 147, 148 भादंवि
  • औ. क्षे. थाना रतलाम में प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट

3. अबरार पिता जाकिर हुसैन

  • जीआरपी थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 186/01.12.2018, धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 290/01.05.2023, धारा ¾ जुआ एक्ट
  • स्टेशन रोड थाना में अपराध क्रमांक 137/02.03.2024, धारा 13 जुआ एक्ट
  • औ.क्षे. थाना रतलाम, प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट

[also_read ids="5763" title="ये भी पढ़ें"]

4. दीपेश उर्फ छोटा गोलू पिता अशोक पाल

  • जीआरपी थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 137/02.03.2024, धारा 13 जुआ एक्ट
  • औ. क्षे. थाना रतलाम में प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026,धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट

5. दीपांशु पिता गोपाल डाबी मालवीय

  • थाना थांदला (जिला झाबुआ) में अपराध क्रमांक 143/03.03.2023, धारा 294, 323, 506, 34 भादवि
  • औ.क्षे. थाना रतलाम में प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट

[also_read ids="5757" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 20 Jun 2026 00:50:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में सराफा व्यवसायी के घर दागी गोलियां, रात में पिस्टल छोड़कर दे चुके थे संदेश, शेयर ट्रेडिंग विवाद की शिकायत से जुड़ा मामला, देखें वीडियो... https://acntimes.com/atlam-share-market-vivad-firing-saifi-nagar https://acntimes.com/atlam-share-market-vivad-firing-saifi-nagar 35 लाख रुपए के कथित निवेश विवाद में शिकायतकर्ता पर बढ़ा दबाव? पुलिस आवेदन के बाद दो चरणों में हुई वारदातों ने खड़े किए कई सवाल

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर हुए लाखों रुपए के कथित लेन-देन विवाद ने अब कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला रूप ले लिया है। पहले धमकियां, फिर आधी रात को घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर पिस्टल छोड़ना और कुछ घंटों बाद दिनदहाड़े घर पर फायरिंग करने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग निवेश को लेकर उपजे विवाद के चलते की गई।

जानकारी के अनुसार शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में सराफा व्यापारी कमल सोनी के घर पर शुक्रवार को दिनदहाड़े फायरिंग होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे दो बाइक सवार युवक दिव्यांश के घर पहुंचे। उन्होंने बाहर खड़ी कार के कांच फोड़ दिए और वाहन की सीट पर एक पिस्टल छोड़कर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया था।

इसके कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार दोपहर करीब 3.00 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश बदमाश फिर से व्यवसायी के यहां पहुंचे और उनके घर को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली खिड़की के शीशे से टकराई जिससे वह बिखर गया। गनीमत रही कि मौके पर  कोई व्यक्ति गोली की चपेट में नहीं आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणकचौक टीआई अनुराग यादव और हाट की चौकी प्रभारी पंकज राजपूत मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी है।

[also_read ids="5759" title="ये भी पढ़ें"]

यह बताई जा रही वजह

जानकारी के अनुसार सैफी नगर निवासी दिव्यांश उर्फ छोटू सोनी ने हाल ही में सरवन थाने में एक लिखित शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि आदित्य सोमानी निवासी सरवन ने उसे शेयर मार्केट का प्रशिक्षण देने और बेहतर रिटर्न का भरोसा दिलाकर मेटा ट्रेडर-5 और ग्लोबल ट्रेड एप डाउनलोड करवाए थे।

दिव्यांश का आरोप है कि इस प्रक्रिया में उससे करीब 35 लाख रुपए लिए गए। बाद में उसे बताया गया कि पूरी राशि बाजार में डूब गई है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि अब उससे 1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है।

आवेदन के बाद मिली धमकी

फरियादी के अनुसार पुलिस में शिकायत देने के बाद सौरभ सोमानी ने उसे धमकी दी कि यदि मामला आगे बढ़ाया गया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसे जान से मारने तक की चेतावनी भी दी गई थी।

पहले पिस्टल छोड़ी, फिर फायरिंग की

घटनाक्रम का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि हमलावरों ने सीधे गोली चलाने से पहले भी अपनी मौजूदगी का संकेत दिया था।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाना शुरू कर दिया है। हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

[also_read ids="5757" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 19 Jun 2026 22:41:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम के धार्मिक इतिहास में नया अध्याय ! महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर, पहली बार शहर में हुआ पट्टाभिषेक महोत्सव https://acntimes.com/ratlam-mahamandaleshwar-pattabhishek-anand-giri https://acntimes.com/ratlam-mahamandaleshwar-pattabhishek-anand-giri अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रवींद्र पुरी महाराज सहित देशभर के संतों की गरिमामयी उपस्थिति

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मालवा की धार्मिक नगरी रतलाम ने बुधवार को एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनकर अपने आध्यात्मिक इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। श्री पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के तत्वावधान में आयोजित भव्य महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव में सैलाना क्षेत्र के ग्राम आडवाणिया स्थित आश्रम के पूज्य महंत श्रीश्री 1008 आनंद गिरि महाराज का वैदिक विधि-विधान और संत परंपराओं के अनुरूप महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भव्य संत पेशवाई से हुई। श्री राम मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में सुसज्जित रथ, आकर्षक धार्मिक झांकियां, संत-महात्माओं का वैभवशाली सान्निध्य और बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पेशवाई नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सैलाना रोड स्थित श्रीजी पैलेस पहुंची, जहां मुख्य समारोह आयोजित किया गया। संतों के जयघोष, शंखनाद और धार्मिक ध्वनियों के बीच निकली यह यात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पट्टाभिषेक

मुख्य समारोह में अखाड़ा परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच महंत आनंद गिरि महाराज का पट्टाभिषेक संपन्न हुआ। संतों एवं विद्वानों की उपस्थिति में उन्हें विधिवत महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई।

इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में वक्ताओं ने सनातन परंपराओं के संरक्षण, अखाड़ा व्यवस्था की गौरवशाली विरासत तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना के विस्तार पर अपने विचार रखे।

[also_read ids="5760" title="ये भी पढ़ें"]

देश के प्रमुख संतों का मिला सान्निध्य

समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं 13 अखाड़ों के अध्यक्ष 1008 स्वामी रवींद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता रही। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, आनंद अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी महाराज, पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रामरतन गिरी महाराज, उज्जैन चारधाम आश्रम के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज, सहित देशभर से पधारे अनेक संत, महात्मा और धर्माचार्य उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

आयोजनकर्ता संस्था शिवोदय शिवशक्ति साधना सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर रतलाम सहित आसपास के जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

संस्था के अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार, सचिव महर्षि संजय शिवशंकर दवे, महामंत्री काजल गुरु (जागीरदार), सनातन धर्म सभा के संजय दवे, समरथ पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संतों, श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस धार्मिक अनुष्ठान की विशेष बात यह रही कि रतलाम में पहली बार इतने बड़े स्तर पर किसी संत का महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न हुआ, जिससे यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक बन गया।

[also_read ids="5762" title="ये भी पढ़ें"]

गुरुकृपा और समाज सेवा का दायित्व : आनंद गिरि महाराज

महामंडलेश्वर पद पर अभिषिक्त होने के बाद पूज्य आनंद गिरि महाराज ने इसे व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि गुरुजनों की कृपा और समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी बताया।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, आध्यात्मिक जागरण और लोककल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

यह फिल्म भी देखें

]]>
Thu, 18 Jun 2026 21:27:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ा हादसा ! कूलर में पानी भरते समय पुलिसकर्मी को लगा करंट का झटका, एक पर में छिन गया परिवार का सहारा https://acntimes.com/policeman-abdul-pathan-dies-after-electric-shock-from-cooler-ratlam https://acntimes.com/policeman-abdul-pathan-dies-after-electric-shock-from-cooler-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अरिहंत परिसर कॉलोनी के एक घर में मंगलवार रात तो अमंगल हो गया। यहां करंट के एक झटके ने परिवार का सहारा छीन लिया। इस घटना ने पुलिस विभाग को भी झटका दिया है जिसका 46 वर्षीय एक जवान असमय काल के गाल में समा गया।

जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के पीछे अरिहंत परिसर में रहने वाले 46 वर्षीय अब्दुल पठान मंगलवार रात करीब 8 बजे अपने घर में रखे लोहे के कूलर में पानी भर रहे थे। इसी दौरान कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद वे उठ नहीं सके। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पठान की जिंदगी एक साधारण घरेलू दुर्घटना में अचानक थम गई। परिवार के मुखिया का साया उठने से उनकी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे पर दुख का पहाड़ ही टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार और मातम छा गया है।

[also_read ids="5759" title="ये भी पढ़ें"]

धार जिले के रहने वाले थे पठान

बताया जा रहा है कि अब्दुल पठान मूल रूप से धार जिले के नालछा ब्लॉक के निवासी थे। वे लंबे समय से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में रतलाम के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीएसबी शाखा में पदस्थ थे। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच वे एक जिम्मेदार, सरल और समर्पित कर्मचारी के रूप में पहचाने जाते थे। उनकी कार्यशैली और सेवा भाव के कारण उन्हें वर्ष 2024-25 में भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया था। इतना ही नहीं, वर्ष 2026 के लिए उन्हें अति उत्कृष्ट सेवा पदक हेतु भी नामित किया गया था।

[also_read ids="5757" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 16 Jun 2026 23:15:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
कबीर की खुशबू, इंसानियत की आवाज और कविता का सफर... अज़हर हाशमी को उज्जैन ने ऐसे किया याद https://acntimes.com/ajhar-hashmi-remembered-through-poetry-and-humanity-in-ujjain https://acntimes.com/ajhar-hashmi-remembered-through-poetry-and-humanity-in-ujjain मध्यप्रदेश लेखक संघ की काव्य गोष्ठी में उमड़ी साहित्यिक संवेदनाएं, वक्ताओं ने कहा— हाशमी को पढ़ना मानो मनुष्यता को पढ़ना है

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । कुछ लोग अपनी उम्र से नहीं, अपने शब्दों से लंबे समय तक जीवित रहते हैं। प्रख्यात गीतकार, शायर और साहित्यकार स्वर्गीय अजहर हाशमी ऐसे ही रचनाकार थे, जिनकी स्मृतियां मंगलवार को चारधाम मंदिर परिसर में आयोजित मध्यप्रदेश लेखक संघ की काव्य गोष्ठी में बार-बार जीवंत होती रहीं। श्रद्धांजलि सभा केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं थी, बल्कि साहित्य, संवेदना और इंसानियत को समर्पित एक ऐसा मंच बन गई, जहां वक्ताओं ने हाशमी के व्यक्तित्व और कृतित्व को अलग-अलग दृष्टिकोणों से याद किया।

कार्यक्रम में आशीर्वचन देते हुए पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद जी महाराज ने कहा कि लेखक अपनी लेखनी के माध्यम से सत्य का उद्घाटन करता है। मनुष्य बाहर निकलते समय अपने चेहरे को संवारता है, लेकिन साहित्य उसके चरित्र को संवारने का कार्य करता है। साहित्य अंतर्मन का दर्पण है, जो व्यक्ति और समाज दोनों को दिशा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे साहित्यकार सदैव स्मरणीय रहते हैं, जो अपने शब्दों के माध्यम से मानवता को समृद्ध करते हैं।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के चेयरमैन प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि अजहर हाशमी का हिंदी भाषा पर अद्भुत अधिकार था। उनकी भाषा में सरलता थी, लेकिन विचारों में गहराई। उन्हें सुनना किसी संत की वाणी सुनने जैसा अनुभव देता था। उन्होंने कहा कि हाशमी की रचनाएं केवल साहित्य नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों का सघन दस्तावेज हैं।

कविता और इंसानियत को समर्पित था हाशमी का जीवन- डॉ. चौरसिया

विशिष्ट अतिथि डॉ. शिव चौरसिया ने कहा कि हाशमी ने अपना पूरा जीवन कविता और इंसानियत को समर्पित कर दिया। उनके साहित्य में मनुष्य के प्रति प्रेम, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक सौहार्द की स्पष्ट झलक मिलती है।

सही अर्थों में कबीर परंपरा के साधक थे हाशमी- प्रो. बुधौलिया

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. हरिमोहन बुधौलिया ने कहा कि सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत को यदि किसी ने अपने जीवन में पूरी निष्ठा से जिया तो उनमें अजहर हाशमी का नाम प्रमुखता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाशमी सही अर्थों में कबीर की परंपरा के साधक थे, जिन्होंने शब्दों को समाज जोड़ने का माध्यम बनाया।

संस्मरण और गीत ने किया भावुक

रतलाम से पहुंचीं विशेष अतिथि डॉ. श्वेता नागर ने अजहर हाशमी से जुड़े कई आत्मीय संस्मरण साझा किए। वहीं भारत भारती की प्रदेश संयोजक डॉ. प्रवीणा दवेसर ने हाशमी का चर्चित गीत प्रस्तुत कर पूरे सभागार को भावुक कर दिया। इस दौरान डॉ. श्रीकृष्ण जोशी, डॉ. उर्मि शर्मा, जगदीश कौशल, हरिहर शर्मा और राम भवालकर ने भी हाशमी के साहित्यिक योगदान पर अपने विचार रखे।

[also_read ids="5747" title="ये भी पढ़ें"]

रचनाकारों ने दी काव्यात्मक प्रस्तुति

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ डॉ. राजेश रावल ‘सुशील’ द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद कविता का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ जिसने आयोजन को साहित्यिक उत्सव में बदल दिया। दिलीप जैन, अखिलेश चौरे, अक्षय कुमार चवरे, विनोद काबरा, आशीष श्रीवास्तव, आर.पी. तिवारी, प्रफुल्ल शुक्ल, रामदास मेंडेकर, श्रीकृष्ण गुप्ता, सूरज नागर, आर.सी. शर्मा, डॉ. पांखुरी वक्त और रुद्राक्ष दवेसर सहित अनेक रचनाकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं की भरपूर सराहना प्राप्त की।

संस्कृति संवाद का हुआ लोकार्पण

आयोजन के दौरान एक और महत्वपूर्ण क्षण तब आया, जब डॉ. राजेश रावल के संपादन में प्रकाशित मालवी पत्रिका संस्कृति संवाद’ का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। साहित्यकारों ने इसे मालवी भाषा और लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। अतिथियों का स्वागत शैलेश लेले एवं अनिल कुरेल ने किया। कार्यक्रम में नीलेश शर्मा, प्रशांत सोहले, प्रकाश बांगर सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. पांखुरी वक्त ने किया तथा अंत में डॉ. हरीशकुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।

[also_read ids="5761" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 16 Jun 2026 22:37:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में पहली बार ! आनंद गिरि जी महाराज का महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक कल, संतों की विराट पेशवाई बनेगी आकर्षण का केंद्र https://acntimes.com/mahamandaleshwar-pattabhishek-mahotsav-ratlam-anand-giri-maharaj https://acntimes.com/mahamandaleshwar-pattabhishek-mahotsav-ratlam-anand-giri-maharaj अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रवींद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में होगा आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से रतलाम नगर के लिए बुधवार, 17 जून का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। नगर में पहली बार श्री पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के तत्वावधान में किसी संत का महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक आयोजित किया जा रहा है। सैलाना के ग्राम आडवाणिया स्थित आश्रम के महंत श्री श्री 1008 आनंद गिरी महाराज का वैदिक विधि-विधान के साथ महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में संत-महात्माओं का आगमन होगा तथा भव्य संत पेशवाई भी निकाली जाएगी।

आयोजन की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं 13 अखाड़ों के अध्यक्ष 1008 महंत स्वामी रवींद्र पुरी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में संत समाज के अनेक प्रतिष्ठित धर्माचार्य, महामंडलेश्वर एवं महंत शामिल होकर नव नियुक्त महामंडलेश्वर को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव के पूर्व बुधवार सुबह 9:30 बजे नगर के श्री राम मंदिर से संतों की भव्य पेशवाई (शोभायात्रा) निकाली जाएगी। पेशवाई नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सैलाना रोड स्थित श्रीजी पैलेस पहुंचेगी। शोभायात्रा में संतों के दिव्य रथ, आकर्षक झांकियां, सुसज्जित वाहन तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

[also_read ids="5760" title="ये भी पढ़ें"]

इसके पश्चात सुबह 11:30 बजे श्रीजी पैलेस में महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह एवं धर्मसभा का आयोजन होगा, जिसमें संत-महात्मा धर्म, संस्कृति और सनातन परंपरा पर अपने विचार रखेंगे।

देश के प्रमुख संत-महात्माओं का होगा सान्निध्य

पट्टाभिषेक महोत्सव में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष 1008 महंत रवींद्र पुरी महाराज, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, आनंद अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी महाराज, पंचायती श्री निरंजन अखाड़ा के सचिव महंत रामरतन गिरी महाराज, महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज (चार धाम आश्रम, उज्जैन) सहित अनेक संत-महात्मा शामिल होंगे।

वैदिक परंपरा के अनुसार होगा पट्टाभिषेक

शिवोदय शिवशक्ति साधना सेवा संस्था, केदारेश्वर रोड, पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं आडवाणिया आश्रम, सैलाना के अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार ने बताया कि संतों के पावन सान्निध्य में महंत श्री श्री 1008 आनंद गिरी जी महाराज का महामंडलेश्वर पद पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पट्टाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही धर्मसभा का आयोजन भी होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को संतों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि रतलाम में पहली बार इस स्तर का पट्टाभिषेक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिससे धर्मप्रेमी नागरिकों में विशेष उत्साह है।

धर्मप्रेमी जनता से शामिल होने का आह्वान

संस्था के सचिव महर्षि संजय शिवशंकर दवे, महामंत्री काजल गुरु (जागीरदार), संजय दवे, समरथ पाटीदार सहित आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे रतलाम में पहली बार आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव एवं संतों की भव्य पेशवाई में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

[also_read ids="5723" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 16 Jun 2026 21:49:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
बालयोगी उमेश नाथ जी ने किया ‘उपासना सूत्र : द सीक्रेट्स ऑफ दाता होकम’ का विमोचन, सनातन साहित्य के अध्ययन पर दिया जोर https://acntimes.com/upasana-sutra-the-secrets-of-data-hokam-book-launch-ratlam https://acntimes.com/upasana-sutra-the-secrets-of-data-hokam-book-launch-ratlam पूर्व डीएसपी भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी की अपने पिता ठाकुर प्रताप सिंह की सीखों पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन, नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा और ग्रंथों को पढ़ने का दिया संदेश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हमारे पूर्व जन्म की पुण्यायी से संपत्ति और विरासत दोनों सुरक्षित होती हैं। इनका सुरक्षित होना ही उस कुल की पहचान और चरित्र को दर्शाता है तथा उसकी मर्यादा और संस्कार समाज के सामने प्रस्तुत करता है। कुल की प्रसन्नता, कुल की शांति और उसकी रक्षा तभी संभव है, जब हम अपने गुरु, ईष्ट (देवी-देवता) और पितृ देवताओं द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें तथा उनकी सीखों का अनुसरण करें। अपने पिता ठाकुर प्रताप सिंह राठौर की सीखों को ‘उपासना सूत्र : द सीक्रेट्स ऑफ दाता होकम’ पुस्तक के रूप में संकलित कर पूर्व डीएसपी भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी ने यही कार्य किया है।

ये विचार बालयोगी एवं राज्यसभा सांसद श्री उमेश नाथ जी ने मंगलवार को मिडटाउन स्थित पूर्व डीएसपी भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी के निवास पर आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक का विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति के पद और प्रतिष्ठा के आधार पर अक्सर लोगों का व्यवहार बदल जाता है, लेकिन पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारी रहने के बावजूद भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी और उनके भाई पूर्व डीएसपी सुरेंद्र सिंह तारखेड़ी के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया।

'उपसना सूत्र : द सीक्रेट्स ऑफ दाता होकम' का विमोचन करते राज्यसभा सांसद बालयोगी श्री उमेश नाथ जी एवं पुस्तक के संकलनकर्ता पूर्व डीएसपी भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी, पूर्व डीएसपी सुरेंद्र सिंह तारखेड़ी और अन्य।

उन्होंने कहा कि जब कोई उन्हें सांसद कहकर संबोधित करता है तो उन्हें यह बात कभी-कभी असहज करती है। उनका मानना है कि संतों और आध्यात्मिक वातावरण के बीच रहने में उन्हें अधिक आनंद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि संभवतः ईश्वर की ऐसी कृपा रही कि फकीरी के साथ राजयोग भी उनके भाग्य में लिखा था और इसी कारण उन्हें संसद तक पहुंचने का अवसर मिला।

पढ़ने की प्रवृत्ति बढ़ाना समय की आवश्यकता

अपने संबोधन में बालयोगी उमेश नाथ जी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में विशेष रूप से नई पीढ़ी भारतीय सनातन परंपरा के इतिहास को न तो पर्याप्त रूप से पढ़ रही है और न ही उसे समझने का प्रयास कर रही है। इसके परिणामस्वरूप समाज को अनेक प्रकार की हानियां उठानी पड़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि यदि इन नुकसानों को समाप्त करना है तो लोगों को अध्ययन की आदत विकसित करनी होगी। नई पीढ़ी को यह जानने और समझने का प्रयास करना चाहिए कि सनातन परंपरा ने देश, संस्कृति और समाज को क्या-क्या दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारे वेद, उपनिषद, स्मृतियां और पुराण समाज और संस्कृति को सही दिशा देने वाले ग्रंथ हैं। इनमें जीवन को व्यवस्थित और संतुलित रूप से जीने की राह दिखाई गई है। इसलिए समाज में पढ़ने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।

दाता होकम की सीखों को पुस्तक रूप देने की यात्रा भी साझा की

कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व डीएसपी भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी एवं उनके अनुज पूर्व डीएसपी सुरेंद्र सिंह तारखेड़ी ने बालयोगी उमेश नाथ जी का पुष्पमाला, शाल और श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह तारखेड़ी ने बताया कि उनके पिता दाता होकम (ठाकुर प्रताप सिंह राठौर) की सीखों और जीवन दर्शन को पुस्तक का स्वरूप देने की परिकल्पना पगडंडी मीडिया एंड पब्लिकेशन के मुकेश पुरी गोस्वामी ने की। पुस्तक के संपादन का दायित्व पब्लिकेशन के नीरज कुमार शुक्ला एवं अदिति मिश्रा ने निभाया, जिसके परिणामस्वरूप यह संकलन पुस्तक के रूप में पाठकों के सामने आ सका। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे पुस्तक में रही कमियों और त्रुटियों के बारे में भी अवगत कराएं ताकि उन्हें अगले संस्करण में बेहतर किया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह बागेड़ी ने किया, जबकि अंत में पूर्व डीएसपी सुरेंद्र सिंह तारखेड़ी ने उपस्थित अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इनकी उपस्थिति में हुआ पुस्तक का विमोचन

पुस्तक विमोचन समारोह में रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी जी. जी. सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, राजपूत बोर्डिंग के डायरेक्टर जी. पी. सिंह, पूर्व मंडी अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, पगडंडी मीडिया एंड पब्लिकेशन के डायरेक्टर नीरज कुमार शुक्ला, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद विशाल शर्मा, परमानंद योगी, मिडटाउन सोसायटी के रवि मीणा, शेरसिंह देवड़ा, राजेंद्र सिंह तारखेड़ी, सेवानिवृत्त हेड टीटीई कैलाश शर्मा, दिलीप सिंह राजावत, व्यवसायी राहुल चौपड़ा, स्वप्निल चौपड़ा, पीयूष कल्याण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

]]>
Tue, 16 Jun 2026 18:28:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
जमीन की जादूगरी ! 12.50 लाख वसूल लिए, कब्जा दिया न ही रजिस्ट्री कराई, कॉलोनी भी रचना हाउसिंग को बेच दी, सम्यक लैंडमार्क के संचालकों पर FIR दर्ज https://acntimes.com/land-fraud-samyak-landmark-rachna-housing-fir-ratlam https://acntimes.com/land-fraud-samyak-landmark-rachna-housing-fir-ratlam जांच में प्रथम दृष्टया अमानत में खयानत का मामला मिलने पर पुलिस ने दर्ज किया अपराध

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रियल एस्टेट कारोबार में निवेशकों के भरोसे के साथ खिलवाड़ का एक बड़ा मामला शहर में सामने आया है। करीब 14 साल पुराने प्लॉट आवंटन प्रकरण में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने सम्यक लैंडमार्क (यूनिट ऑफ सम्यक रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड) के तत्कालीन डायरेक्टर शशांक न्याती और संदीप बड़जात्या के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने लाखों रुपए लेने के बावजूद न तो आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री कराई गई और न ही कब्जा दिया। उन्होंने पूरी कॉलोनी ही रचना हाउसिंग सोसायी को बेच दी।

[follow_us]

जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाने पर इंदिरा नगर निवासी डॉ. सत्येंद्र पिता नंदलाल तिवारी द्वारा एक शिकायत प्रस्तुत की गई थी। इसमें अनावेदक फर्म रचना हाउसिंग के सहयोगी अनिल पिता कृष्णकुमार झालानी निवासी 101-देवप्रस्थ अपार्टमेंट रतलाम, प्रवीण पिता मोहनलाल सेलवाड़िया निवासी वालचंद तेरेस ताड़देव मुंबई तथा सम्यक लैण्डमार्क के सहमतिदाता 51-न्यू रोड फूट फैशन के पास रतलाम एवं 120-ट्रेड सेन्टर साउथ तुकोगंज इंदौर द्वारा प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी कर का आरोप लगाया था। मामले की जांच उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह कनेश ने की जिनके प्रतिवेदन के आधार पर सम्यक लैंडमार्क (यूनिट ऑफ सम्यक रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड) के तत्कालीन डायरेक्टर शशांक न्याती और संदीप बड़जात्या के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यहां सिलसिलेवार जानें पूरा मामला

जिस मामले में यह प्रकरण दर्ज हुआ है उसकी शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। मामला यूं है कि शिकायतकर्ता डॉ. सत्येंद्र तिवारी ने भक्तन की बावड़ी, महू-नीमच रोड स्थित सम्यक लैंडमार्क कॉलोनी में दो भूखंड खरीदे थे। भूखंड क्रमांक-256 उनके पिता नंदलाल के नाम तथा भूखंड क्रमांक-231 स्वयं के लिए क्रय किए थे। उन्होंने कॉलोनाइजर सम्यक लैंडमार्क के तत्कालीन डायरेक्टर शशांक न्याती और संदीप बड़जात्या को अलॉटमेंट के समय दोनों भूखंड के लिए पृथक-पृथक 12 लाख 50 हजार रुपए नकद भुगतान किया था। इसके एवज में कॉलोनाइजरों द्वारा उन्हें अलॉटमेंट लेटर दिया गया था।

[also_read ids="5413" title="ये भी पढ़ें"]

इसके बावजूद जब काफी समय तक भूखंडों की न तो रजिस्ट्री हुई और न ही कब्जा मिला। इससे प्रार्थी ने दोनों कॉलोनाइजरों से संपर्क साधा तो उन्होंने पूरी कॉलोनी रचना हाउसिंग को विक्रय कर देने की जानकारी दी, जहां अब प्लेटिनम वैली नाम से कॉलोनी विकसित हो चुकी है।

सिर्फ एक भूखंड की हुई रजिस्ट्री

(सम्यक लैंडमार्क के तत्कालीन संचालकों की मानें तो शिकायकर्ता डॉ. सत्येंद्र तिवारी के पिता का भूखंड यहां था, जो अब कहीं खो गया है, आपमें से किसी को मिले तो मो. नं. 9826809338 पर जरूर बताएं ताकि डॉ. तिवारी और पुलिस की तलाश पूरी हो सके।)

डॉ. तिवारी के अनुसार सम्यक लैंडमार्क के संचालकों से मिले जवाब के बाद उन्होंने रचना हाउसिंग फर्म के भागीदार से उक्त भूखंडों के संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने उनका भूखंड क्रमांक 256 (1500 वर्गफीट) लैंडमार्क कॉलोनी (अब प्लेटिनम वैली) में होने की पुष्टि की जिसका आधिपत्य भी तिवारी के पास है। रचना हाउसिंग के भागीदार ने 28 सितंबर 2020 को उसकी रजिस्ट्री भी करवा दी लेकिन डॉ. तिवारी के पिता के नाम के भूखंड क्रमांक 231 को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की।

#[also_read ids="5722" title="ये भी पढ़ें"]

डॉ. तिवारी ने पुनः सम्यक लैंडमार्क के तत्कालीन डायरेक्टरों न्याती और बड़जात्या से संपर्क साधा तो उन्होंने साफ कह दिया कि उक्त कॉलोनी का समस्त भू-भाग रचना हाउसिंग के स्वामित्व में है, इसलिए हम रजिस्ट्री नहीं करा सकते। तिवारी ने इसे उनके साथ अमानत में खयानत कर धोखाधड़ी करना बताया।

नहीं दे सके विक्रय व हस्तांतरण के दस्तावेज

शिकायत की जांच के दौरान पुलिस द्वारा सम्यक लैंडमार्क के तत्कालीन संचालकों और रचना हाउसिंग के भागीदार से कॉलोनी विक्रय, हस्तांतरण को लेकर संपादित अनुबंध व अन्य अभिलेख तलब किए गए जो उन्होंने प्रस्तुत नहीं किए। डॉ. तिवारी द्वारा शिकायत के साथ भूखंड क्रमांक 231 के लिए किए गए भुगतान की सम्यक लैंडमार्क फर्म द्वारा प्रस्तुत रसीदें और अलॉटमेंट लेटर भी सही पाए गए। यह भी पाया गया कि राशि लेने के बाद भी कॉलोनाइजरों द्वारा प्रार्थी को न तो रजिस्ट्री करवाई गई और न ही भूखंड का कब्जा ही दिया गया।

रचना हाउसिंग की भूमिका भी सवालों के घेरे में

मामले में रचना हाउसिंग फर्म का नाम भी सामने आया है। एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार आवेदक डॉ. सत्येंद्र तिवारी को सम्यक लैंडमार्क कॉलोनी के पूर्व संचालकों ने ही पूरी कॉलोनी रचना हाउसिंग को हस्तांतरित करने की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने प्रार्थी की इसकी पूर्व में कोई सूचना / जानकारी नहीं दी। आवेदन में रचना हाउसिंग के अनिल कुमार झालानी और प्रवीण सेलवाड़िया (अब इस दूनिया में नहीं) के नामों का भी उल्लेख है। इससे झालानी व अन्य भागीदारों की भूमिका सवालों के घेरे में है। बता दें कि, अभी झालानी या अन्य किसी व्यक्ति का नाम एफआईआर में नहीं आया है।

प्रतिवेदन में साफ उल्लेख है कि कॉलोनी से संबंधित कोई ऐसा दस्तावेज या अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे शिकायतकर्ता के आवंटित भूखंडों के अधिकारों का संरक्षण या समाधान साबित हो सके। जांच में यह तथ्य जरूर सामने आया कि शिकायतकर्ता द्वारा भुगतान की गई राशि सम्यक लैंडमार्क के तत्कालीन डायरेक्टरों को प्राप्त हुई थी, जबकि बाद में कॉलोनी का नियंत्रण बदल गया।

[also_read ids="4987" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 15 Jun 2026 22:49:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम पुलिस की बड़ी कॉम्बिंग गश्त ! 33 स्थाई और 61 गिरफ्तारी वारंट तामील, गुंडे&बदमाशों पर कसा शिकंजा https://acntimes.com/ratlam-police-combing-gashth-33-sthai-waranti-61-giraftari-warrant-tameel https://acntimes.com/ratlam-police-combing-gashth-33-sthai-waranti-61-giraftari-warrant-tameel पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जिलेभर में चला विशेष अभियान, जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की हुई चैकिंग

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एसपी अमित कुमार की अगुवाई में जिले के सभी अनुभागों में विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान 33 स्थायी और 61 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।

अभियान एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। इसमें सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, रतलाम एसडीओपी किशोर पाटनवाला, जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान, जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर, डीएसपी अजय सारवान तथा आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों की टीमों ने भाग लिया।

रतलाम सीएसपी घनघोरिया ने पुराने कंट्रोल रूम पर रतलाम शहर अनुभाग के पुलिस बल की ब्रीफिंग की और कॉम्बिंग गश्त के लिए टीमों को रवाना किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर गुंडे-बदमाशों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जनसंवाद के माध्यम से आम नागरिकों से चर्चा कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की।

[also_read ids="5757" title="ये भी पढ़ें"]

कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलेभर में पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 33 स्थाई वारंट तथा 61 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। इसके साथ ही जिलाबदर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, निगरानीशुदा बदमाशों और अन्य असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग एवं निगरानी की गई।

कार्रवाई रहेगी जारी

रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के लिए गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

[also_read ids="5751" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 14 Jun 2026 15:51:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम सर्राफा बाजार में डकैती की साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार https://acntimes.com/ratlam-sarafa-market-dacoity-plan-failed-interstate-gang-arrested https://acntimes.com/ratlam-sarafa-market-dacoity-plan-failed-interstate-gang-arrested स्टेशन रोड थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चांदनी चौक सर्राफा क्षेत्र में वारदात की तैयारी कर रहे थे आरोपी, एक फरार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सर्राफा बाजार में बड़ी डकैती की साजिश को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने समय रहते ही विफल कर दिया। पुलिस ने पंचपीर दरगाह एवं नई ईदगाह के पास उंकाला रोड क्षेत्र में दबिश देकर एक अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को घातक हथियारों और चोरी-नकबजनी में उपयोग होने वाले औजारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरोह चांदनी चौक सर्राफा क्षेत्र की किसी बड़ी ज्वलर्स शॉप में डकैती डालने की साजिश रच रहा था। एक आरोपी फरार है।

मामले का खुलासा एएसपी विवेक लाल ने रविवार को कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया एसपी अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को रात्रिकालीन गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचपीर दरगाह, नई ईदगाह के पास उंकाला रोड पर 6-7 संदिग्ध व्यक्ति धारदार हथियारों के साथ बैठे हैं और रतलाम के चांदनी चौक सर्राफा क्षेत्र में किसी बड़ी ज्वेलर्स दुकान में डकैती की योजना बना रहे हैं।

इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन ने स्वयं एक टीम का नेतृत्व करते हुए दबिश दी और घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घातक हथियार और चोरी-डकैती में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना स्टेशन रोड रतलाम में अपराध क्रमांक 458/2026 दर्ज कर धारा 310(4), 310(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

आईसीजेएस जांच में सामने आया आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों का आईसीजेएस (ICJS) के माध्यम से आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर कई गंभीर अपराध दर्ज होना सामने आया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रभात उर्फ चेतन बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में हुई एक बड़ी डकैती के मामले में फरार इनामी आरोपी है। इसके अलावा गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और स्थाई वारंट भी लंबित पाए गए हैं।

हथियार जब्त, एक आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से लोहे की एक धारदार तलवार, लोहे का एक धारदार फालिया, लोहे की रॉडनुमा एक गुप्ती, लोहे की एक टामी, एक काला बैग, गुलेल, हाइड्रोलिक कटर, पाना, पेचकस, लकड़ी का एक डंडा जब्त हुआ है। रतलाम सर्राफा बाजार की रेकी करने वाला आरोपी दिनेश हांडा निवासी बजरंग नगर, रतलाम अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

[also_read ids="5755" title="ये भी पढ़ें"]

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  1. कैलाश पिता सुखदेव मोंगिया (56), निवासी ग्राम मुंडरा, थाना पिपराई, जिला अशोकनगर।
  2. मेहरसिंह उर्फ नेहरसिंह उर्फ नेहरिया पिता गुलाबसिंह मोंगिया (60), निवासी ग्राम गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन।
  3. नामेश उर्फ सोल्जर पिता मेहरसिंह मोगिया (20), निवासी गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन।
  4. प्रभात उर्फ चेतन पिता मेहरसिंह मोंगिया (27), निवासी गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन।
  5. निखिल पिता सुजीत मोंगिया (19), निवासी बिरलाग्राम बागरी टापरी, थाना नागदा, जिला उज्जैन, मूल निवासी जिला गुना।
  6. वजूद उर्फ अंगद पिता संटिया मोंगिया (29), निवासी रतवास चक, थाना पिपरई, जिला अशोकनगर।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

गैंग को पकड़ने में निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन (थाना प्रभारी स्टेशन रोड, रतलाम), उप निरीक्षक जितेन्द्रसिंह कनेश, उप निरीक्षक विजयसिंह बामनियाँ, प्रधान आरक्षक हेमन्त परमार, मुकेशसिंह चौहान, विजय मीणा, आरक्षक दीपक मकवाना, ललित वर्मा, गोपाल आंजना, हरिकिशन पंवार, लखनसिंह, विरेन्द्र सोनी, लोमेश शर्मा (सीसीटीएनएस) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

]]>
Sun, 14 Jun 2026 15:18:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
एक और Innovation ! सान्दीपनि विनोबा स्कूल के शिक्षक बने विद्यार्थी; सीखने, सिखाने और स्कूल संस्कृति को गढ़ने का अनूठा प्रयोग https://acntimes.com/sandipani-vinoba-school-ratlam-teacher-training-innovation-and-school-culture https://acntimes.com/sandipani-vinoba-school-ratlam-teacher-training-innovation-and-school-culture * नए शैक्षणिक सत्र से पहले 29 शिक्षकों ने पांच दिनों तक किया आत्ममंथन,

* नवाचार, रोबोटिक्स, मॉर्निंग मीटिंग, स्टेम लर्निंग और सकारात्मक स्कूल संस्कृति पर हुआ गहन प्रशिक्षण

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एक अच्छे विद्यालय की पहचान केवल उसकी इमारत, संसाधनों या परीक्षा परिणामों से नहीं होती, बल्कि उन शिक्षकों से होती है जो स्वयं सीखने की प्रक्रिया को कभी नहीं छोड़ते। इसी सोच को केंद्र में रखकर सान्दीपनि विद्यालय विनोबा, रतलाम में आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले एक ऐसा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसने शिक्षकों को केवल प्रशिक्षित नहीं किया, बल्कि उन्हें फिर से विद्यार्थी बनने का अवसर भी दिया।

ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यार्थियों के विद्यालय आने से पूर्व आयोजित इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल कक्षा शिक्षण को बेहतर बनाना नहीं था, बल्कि एक ऐसी स्कूल संस्कृति को मजबूत करना था जिसमें संवेदनशीलता, नवाचार, समावेशिता और विद्यार्थियों की भावनात्मक जरूरतों को समान महत्व मिले। विद्यालय में आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण में संस्था के सभी 29 शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का फोकस इस बात पर रहा कि नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि बेहतर सीखने का अनुभव कैसे दिया जाए।

मॉर्निंग मीटिंग से भावनात्मक जुड़ाव तक

प्रशिक्षण में शिक्षकों को यह समझाया गया कि किसी भी विद्यार्थी की सीखने की क्षमता उसके भावनात्मक स्वास्थ्य से गहराई से जुड़ी होती है। मॉर्निंग मीटिंग के दौरान विद्यार्थियों की भावनाओं को समझना, उनकी "फीलिंग चैक" करना, उनका उत्साहवर्धन करना और उन्हें सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण देना जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।

इस सत्र को माधुरी तलेरा, कविता वर्मा और हिना शाह ने “करके सीखो” की अवधारणा पर आधारित चार रोल-प्ले के माध्यम से प्रस्तुत किया। ये रोल-प्ले उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर द्वारा तैयार किए गए थे। इनके जरिए शिक्षकों ने वास्तविक परिस्थितियों में विद्यार्थियों के साथ संवाद और व्यवहार के प्रभावी तरीकों को समझा।

[also_read ids="5753" title="ये भी पढ़ें"]

दक्षता आधारित शिक्षा और एफएलएन पर मंथन

शिक्षक अजय मरमट ने दक्षता आधारित अध्यापन और एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण की आवश्यकता और उसके प्रभावों को उदाहरणों सहित समझाया तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित की।

रोबोटिक्स और स्टेम लर्निंग ने बढ़ाया उत्साह

प्रशिक्षण का सबसे आकर्षक हिस्सा रोबोटिक्स और स्टेम आधारित शिक्षण रहा। शिक्षकों को चार समूहों में विभाजित कर कार निर्माण, झूला निर्माण और अन्य क्रियात्मक गतिविधियां कराई गईं। इस दौरान बिंद्राक्षी पंवार और ज्योति मंडलोई ने कोडिंग के माध्यम से स्टेम बेस्ड लर्निंग की अवधारणा को समझाया। चारों समूहों ने अपने-अपने कार्यशील मॉडल तैयार किए और उनकी प्रस्तुति भी दी। इस गतिविधि ने यह संदेश दिया कि आधुनिक शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रयोग, नवाचार और रचनात्मकता भी उसका महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

भोपाल प्रशिक्षण से मिली नई दिशा

हाल ही में भोपाल में आयोजित स्कूल लीडर प्रशिक्षण के अनुभव और महत्वपूर्ण तकनीकों को विद्यालय की प्राचार्य संध्या वोरा और सरिता राजपुरोहित ने साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रभावी नेतृत्व और सकारात्मक स्कूल संस्कृति कैसे किसी भी संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

कक्षा शिक्षण से लेकर स्कूल संस्कृति तक

प्रशिक्षण के दौरान उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर ने लेसन प्लानिंग, प्रभावी डिलीवरी, कक्षा शिक्षण के विभिन्न अवयवों और सकारात्मक स्कूल एवं कक्षा संस्कृति पर क्रियात्मक सत्र लिए। उन्होंने शिक्षकों को केवल विषय विशेषज्ञ नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरक बनने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। इस पूरे प्रशिक्षण की परिकल्पना एवं विषय-वस्तु का निर्माण भी उप प्राचार्य राठौर द्वारा किया गया।

इनकी रही सक्रिय भागीदारी

प्रशिक्षण में प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा, दना सोवणचा, भावना रावत, पिंकी सोलंकी, रूपाली जैन, मंजुलिका खरे, अनीता शर्मा, प्रतिभा तिवारी, शोभा ओझा, राजेंद्र शर्मा, मनीषा चौधरी, राजाराम सेकवाड़िया, प्रदीप वैष्णव, हर्षिता सोलंकी, सरिता राजपुरोहित, हरिओम कौशल सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अलग अंदाज में मना जन्मदिन

प्रशिक्षण के दौरान ही शिक्षक ज्योति मंडलोई का जन्मदिन भी मनाया गया। गत वर्ष इसी समय स्कूल के शिक्षक अहमदाबाद स्थित रिवर साइड स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे थे। तब वहां ज्योति मंडलोई का जन्मदिन आइस केक काटकर बिल्कुल अलग अंदाज में मनाया गया। इस वर्ष भी उनका जन्मदिन प्रशिक्षण के दौरान आने से गत वर्ष की ही तरह आइस केक काटकर मनाया गया। इस स्नेह ने उन्हें भावुक कर दिया।

निष्कर्ष : शिक्षक वही जो सीखना न छोड़े

यह प्रशिक्षण केवल एक औपचारिक शैक्षणिक गतिविधि नहीं था, बल्कि इस बात का उदाहरण भी था कि जब शिक्षक स्वयं सीखने के लिए तैयार रहते हैं, तब विद्यालयों में परिवर्तन की नई संभावनाएं जन्म लेती हैं। सान्दीपनि विनोबा विद्यालय का यह प्रयास इस बात को रेखांकित करता है कि उत्कृष्ट शिक्षा की शुरुआत उत्कृष्ट शिक्षक से होती है, और उत्कृष्ट शिक्षक वही है जो सीखना कभी नहीं छोड़ता।

[also_read ids="5748" title="ये भी पढ़ें"]

शिक्षकों ने साझा किया सीखने का अनुभव

"मैं पहली बार कक्षाध्यापक बनकर मॉर्निंग मीटिंग कराने जा रही हूं। प्रशिक्षण के बाद अब मैं इसे और बेहतर तरीके से कर पाऊंगी।"
- ज्योति मंडलोई, नव नियुक्त शिक्षक

"सान्दीपनि विनोबा स्कूल में नियमित सर्कल टाइम के दौरान छोटे-छोटे प्रशिक्षण सत्र होते रहते हैं, लेकिन सत्र शुरू होने से पहले आयोजित यह रिफ्रेशर प्रशिक्षण नई ऊर्जा के साथ आगामी अध्यापन में निश्चित रूप से उपयोगी रहेगा।"
- भावना रावत, उच्च माध्यमिक शिक्षक

"सान्दीपनि विद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनोवेशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। यहां प्रतिदिन किसी न किसी शैक्षिक नवाचार पर काम होता है। इस प्रशिक्षण में सभी को अपने कौशल साझा करने का अवसर मिला, जो अत्यंत उत्साहवर्धक रहा।"
-
हरिओम कौशल, शिक्षक

]]>
Sun, 14 Jun 2026 00:34:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
कोर्ट का फैसला ! चलती मोटरसाइकिल को लात मारकर गिराया, फिर तलवार से किया हमला किया, दो आरोपियों को 3&3 वर्ष का कारावास, 11 हजार रुपए अर्थदंड भी हुआ https://acntimes.com/two-convicts-sentenced-in-ratlam-sword-attack-case https://acntimes.com/two-convicts-sentenced-in-ratlam-sword-attack-case एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चलती मोटरसाइकिल को लात मारकर फरियादी को नीचे गिराने और उसके बाद तलवार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्रकरण में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी किए जाने के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों के खिलाफ फैसला सुनाया।

अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने बताया कि घटना 11 फरवरी 2021 की है। फरियादी भारत पिता गोविंद कुमावत ने थाना बिलपांक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मोटरसाइकिल से रतलाम जा रहा था। जब वह ग्राम उनी के आगे पहुंचा, तभी लगभग सुबह 11:30 बजे गांव पीपलखुटा निवासी अशोक पिता गिरधारी और राजाराम पिता भुवान मोटरसाइकिल से उसके पीछे आए और उसकी चलती मोटरसाइकिल को लात मारकर नीचे गिरा दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद आरोपी राजाराम हाथ में तलवार लेकर आया और जान से मारने की नीयत से फरियादी के सिर पर वार किया। इसी दौरान आरोपी अशोक ने राजाराम से तलवार लेकर फरियादी पर हमला किया। फरियादी ने अपने हाथों से बचाव करने का प्रयास किया, जिससे उसके दोनों हाथों तथा गले पर तलवार की गंभीर चोटें आईं और रक्तस्राव होने लगा। घटना के दौरान फरियादी की आवाज सुनकर दिनेश गुर्जर, रूपसिंह तथा अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। इसके बाद फरियादी के भाई सोनू ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया

[also_read ids="5745" title="ये भी पढ़ें"]

अशोक के कब्जे से जब्त हुई तलवार

प्रकरण में थाना बिलपांक पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी अशोक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर जब्त की गई। विवेचना पूर्ण होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया।

इन धाराओं में हुई सजा

मामले का विचारण अष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया के न्यायालय में हुआ। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को फरियादी को तलवार से गंभीर चोट पहुंचाने का दोषी पाया। न्यायालय ने आरोपी अशोक पिता गिरधारी और राजाराम पिता भुवान को धारा 326/34 भारतीय दंड संहिता के तहत दोषसिद्ध करते हुए 3-3 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

दोनों आरोपियों पर कुल ₹11,000 का अर्थदंड भी लगाया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी अशोक को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(बी) के तहत 2 वर्ष के कारावास से भी दंडित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी शासकीय अधिवक्ता एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान द्वारा की गई।

[also_read ids="5741" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 13 Jun 2026 23:31:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP Weather Update ! बिहार तक पहुंचा मानसून, मध्य प्रदेश में जल्द दस्तक के संकेत; कई जिलों में आंधी&बारिश का अलर्ट https://acntimes.com/southwest-monsoon-reaches-bihar-mp-weather-update-rain-and-storm-alert https://acntimes.com/southwest-monsoon-reaches-bihar-mp-weather-update-rain-and-storm-alert मौसम के दो रंग ! पूर्वी हिस्सों में बारिश और आंधी, पश्चिमी जिलों में गर्मी व उमस का कहर; कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए बिहार तक पहुंच चुका है, जिससे मध्य प्रदेश में इसके तय समय पर प्रवेश की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के रास्ते आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। यदि वर्तमान गति बनी रहती है तो प्रदेश में मानसून समय पर दस्तक दे सकता है।

इस बीच मध्य प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में जहां गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा दर्ज की गई, वहीं पश्चिमी क्षेत्रों के लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान रहे। एक दिन पूर्व कई जिलों में मौसम ने अलग-अलग रूप दिखाए, जिससे प्रदेश का तापमान और मौसमीय गतिविधियां चर्चा का विषय बनी रहीं।

छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव प्रदेश के सबसे गर्म स्थान रहे, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं छिंदवाड़ा में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बालाघाट जिले के मलाजखंड में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के कारण लू जैसे हालात बने रहे और लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।

कई जिलों में बरसे बादल

गर्मी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में राहत की बारिश भी हुई। ग्वालियर में 12.0 मिलीमीटर, सिवनी में 7.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि दतिया और मंडला में भी हल्की बारिश हुई। बारिश और बादलों की आवाजाही से इन क्षेत्रों में तापमान में कुछ राहत महसूस की गई।

[also_read ids="5745" title="ये भी पढ़ें"]

तेज आंधी और बिजली चमकने से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, भिंड, दतिया और सीधी जिलों में लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली। वहीं मुरैना, शिवपुरी, रीवा और सतना सहित कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली भी चमकी, जिससे मौसम अचानक बदल गया।

अगले तीन दिनों में घटेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। इसके बाद तीन दिन में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, गरज-चमक और मौसम की तीव्र गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

[also_read ids="5750" title="ये भी पढ़ें"]

इन जिलों में येलो अलर्ट

विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर और पांढ़ुर्णा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, खुले स्थानों पर खड़े न रहने और आंधी-तूफान के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

]]>
Sat, 13 Jun 2026 22:50:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
APAAR ID निर्माण के लिए रतलाम में तीन दिवसीय मेगा शिविर शुरू, विद्यार्थियों और पालकों की समस्याओं का होगा समाधान https://acntimes.com/apaar-id-mega-camp-ratlam-students-registration-drive https://acntimes.com/apaar-id-mega-camp-ratlam-students-registration-drive 14 जून तक नगर निगम रतलाम में आयोजित शिविर में APAAR ID निर्माण और तकनीकी समस्याओं के निराकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) निर्माण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम द्वारा नगर निगम रतलाम में तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 14 जून 2026 तक संचालित होगा, जिसमें विद्यार्थियों की APAAR ID बनाने के साथ-साथ निर्माण प्रक्रिया में आ रही विभिन्न समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा।

जनशिक्षक प्रकाश शुक्ला एवं सुनील गौड़ ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रतलाम जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रतलाम जनपद शिक्षा केन्द्र की नोडल अधिकारी एवं बीआरसी सुरेखा माना के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत APAAR ID तैयार करने के लक्ष्य को लेकर जून माह के प्रत्येक शनिवार को "मेगा अपार दिवस" के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी APAAR ID से वंचित न रहे।

[follow_us]

नोडल अधिकारी माना ने रतलाम जनपद के समस्त पालकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि जिन विद्यार्थियों की APAAR ID अभी तक नहीं बनी है अथवा निर्माण प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या आ रही है, वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी APAAR ID जनरेट करवा सकते हैं। साथ ही जिन अभिभावकों को APAAR ID निर्माण से संबंधित किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें भी शिविर में आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

[also_read ids="5748" title="ये भी पढ़ें"]

प्रत्येक विद्यार्थी की APAAR ID बनना आवश्यक

माना ने बताया कि वर्तमान समय में शासन की विभिन्न योजनाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए APAAR ID का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी की APAAR ID बनना आवश्यक है। शिविर के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों की सहायता के लिए नोडल अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ बीएसी, जनशिक्षकों एवं ऑपरेटरों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की APAAR ID समयबद्ध तरीके से बनाई जा सके और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो सके।

[also_read ids="5747" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 13 Jun 2026 22:11:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
नियुक्ति / मनोनयन : मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ रतलाम की नई कार्यकारिणी घोषित, 5 जिला उपाध्यक्ष और 11 विभाग प्रमुख बनाए https://acntimes.com/mp-rajya-karmachari-sangh-ratlam-appoints-new-office-bearers https://acntimes.com/mp-rajya-karmachari-sangh-ratlam-appoints-new-office-bearers संघ ने जिला स्तर पर संगठन विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष, सह सचिव, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, कार्यालय मंत्री, जिला परामर्शदाता एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियां कीं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ रतलाम की नई जिला कार्यकारिणी एवं विभाग प्रमुखों की घोषणा कर दी गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के निर्देशानुसार जारी प्रेस नोट में संगठन को मजबूत करने और कर्मचारी हितों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

कार्यकारिणा का गठन संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव एवं महामंत्री जितेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशानुसार रतलाम जिला अध्यक्ष अशोक सिंह पंवार, जिला सचिव शैतानसिंह राठौर, जिला कोषाध्यक्ष हरीश भिंडवाल ने सर्वानुमिति से किया। जारी सूची के अनुसार जिला संगठन में विभिन्न पदों पर कुल दर्जनों पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन और विभागीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है। नई कार्यकारिणी में कुल 5 जिला उपाध्यक्ष, 5 सह सचिव, 2 संगठन मंत्री, 1 प्रचार मंत्री तथा 1 कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा संगठन को मार्गदर्शन देने के लिए 3 जिला परामर्शदाताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए 21 जिला कार्यकारिणी सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। संघ द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों के प्रभावी निराकरण के लिए 11 विभाग प्रमुखों की भी नियुक्ति की गई है।

संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी हितों, सेवा संबंधी समस्याओं और संगठन विस्तार के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

]]>
Sat, 13 Jun 2026 21:29:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
मीनाक्षी नटराजन प्रकरण : रतलाम में सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयुक्त को पुतला फूंका, फायर ब्रिगेड की बौछारें भी ठंडा नहीं कर सकीं आक्रोश https://acntimes.com/meenakshi-natarajan-namankan-nirast-ratlam-yuva-congress-pradarshan https://acntimes.com/meenakshi-natarajan-namankan-nirast-ratlam-yuva-congress-pradarshan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में मचे घमासान के बीच कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के फैसले के विरोध में शनिवार को रतलाम में युवा कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कोर्ट चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ तीखे नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और गर्म हो गया, जब प्रशासन की ओर से आग बुझाने के लिए पहले से तैनात फायर ब्रिगेड ने पुतले पर पानी की बौछारें छोड़ दीं। अचानक चली तेज धार के कारण कई कांग्रेस कार्यकर्ता भीग गए, लेकिन विरोध थमा नहीं। कार्यकर्ताओं ने इसे उनकी लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए नारेबाजी तेज कर दी।

कोर्ट चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता के सिद्धांतों की अनदेखी की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विपक्ष की मजबूत दावेदारी को रोकने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर ‘लोकतंत्र बचाओ’ और ‘तानाशाही बंद करो’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

फायर ब्रिगेड ने डाला पानी लेकिन नहीं बनी बात

पुतले में आग लगाए जाने के तुरंत बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता जलते हुए पुतले को लेकर समीप की गली की ओर बढ़ गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद वे पुनः कोर्ट चौराहे पर लौटे और विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते हालात नियंत्रण में रहे।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेशन रोड थाना पुलिस पूरे समय मौके पर तैनात रही। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच किसी प्रकार की बड़ी झड़प नहीं हुई, हालांकि वाटर कैनन की कार्रवाई के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने दिखाई दिए।

[also_read ids="5740" title="ये भी पढ़ें"]

बढ़ाया जाएगा विरोध का दायरा

युवक कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नामांकन निरस्तीकरण के मुद्दे पर उचित जवाब नहीं मिला तो विरोध का दायरा और बढ़ाया जाएगा। उनका आरोप है कि यह फैसला लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और कांग्रेस कार्यकर्ता इसे लेकर प्रदेशभर में जनआंदोलन खड़ा करेंगे। प्रदर्शन में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट, महेंद्र कटारिया, सुहेल काजी, सैयद उसद जैदी, बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह अठाना और फैय्याज मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष ने कही यह बड़ी बात

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने मीडिया से कहा कि रतलाम की बेटी मनीक्षी नटराजन को कांग्रेस ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था। निश्चित तौर पर उनकी जीत तय थी लेकिन उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मीनाक्षी नटराजन जब तेलंगाना की प्रभारी थीं, तब वहां की एक महिला ने आरोप लगाया था कि एक नेता ने उन्हें धमकाया है। यह आरोप सीधे नटराजन पर नहीं था। मामले में सिर्फ उन्हें नोटिस जारी हुआ था, उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर झारखंड में निर्दलीय प्रत्याशी जिसे भाजपा का समर्थन था और वह कोर्ट में आरोपी भी है, इसके बावजूद उसका नामांकन रद्द नहीं किया गया है।

जाट ने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि किस प्रकार लोकतंत्र की हत्या हो रही है, लोकतांत्रित ढांचे को किस प्रकार कमजोर किया जा रहा है। अलग-अलग शिवसेना, डीएमके जैसी जो क्षेत्रीय पार्टियां हैं, उन्हें तो तोड़ दिया गया है। कांग्रेस का मनोबल भी गिराने की कोशिश की भी जा रही है। विपक्ष को तोड़ने का कार्य जो भाजपा सरकार और चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा है, हम उसकी निंदा करते हैं। इसके लिए हम उनसे हर तरह से लड़ने के लिए तैयार हैं। नटराजन का नामांकन निरस्त करने में भाजपा सरकार ने जो किया, और इसमें जो महत्वपूर्ण भूमिका चुनाव आयोग की रही, इसके लिए ही हमने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया।

[also_read ids="5749" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 13 Jun 2026 20:37:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम निवेश क्षेत्र में पत्थरों की बारिश, आंसू गैस और भगदड़; 3 पुलिसकर्मी घायल, दो दर्जन संदिग्ध हिरासत में, देखें पथराव का वीडियो... https://acntimes.com/ratlam-investment-area-protest-stone-pelting-police-injured https://acntimes.com/ratlam-investment-area-protest-stone-pelting-police-injured एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले के पलसोड़ी गांव में शुक्रवार को उस वक्त हालात विस्फोटक हो गए, जब प्रशासन और पुलिस का दल मेगा इंडस्ट्रियल पार्क (निवेश क्षेत्र) के लिए अतिक्रमण हटाने पहुँचा। बुलडोजर और भारी पुलिस बल देखकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। बहस, नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच अचानक पथराव शुरू हो गया। पत्थरों की बरसात में एक महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जिला प्रशासन का दल भारी पुलिस बल, जेसीबी और अन्य मशीनरी के साथ सुबह करीब 11 बजे पलसोड़ी पहुंचा था। प्रशासन निवेश क्षेत्र के लिए चिह्नित भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने आया था। अधिकारियों के पहुंचते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा। शांति भंग होने की आशंका के चलते कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इसके बावजूद विरोध शांत नहीं हुआ।

दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, कुछ लोगों ने प्रशासनिक दल और पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ मच गई। पथराव में पुलिसकर्मी पवन कुमार, राजेंद्र बारोठ और महिला आरक्षक शर्मीला कामरा घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया।

घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। अधिक चोट लगने के कारण आरक्षक पवन कुमार और शर्मिला कमरा को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कुछ देर बाद एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार लाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

पीढ़ियों से बसे हैं, अब अतिक्रमणकारी बता रहे- ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि उनके परिवार पीढ़ियों से इस भूमि पर रह रहे हैं, खेती कर रहे हैं और पशु चराते हैं। उनकी आजीविका पूरी तरह इसी जमीन पर निर्भर है। उनका आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें अतिक्रमणकारी घोषित किया जा रहा है।

[also_read ids="1252" title="ये भी पढ़ें"]

1500 हेक्टेयर में बन रहा मेगा इंडस्ट्रियल पार्क

मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) ग्राम बिबडौद, रामपुरिया, पलसोड़ी, जुलवानिया और जामथून सहित करीब 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क विकसित कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि निवेश क्षेत्र के लिए अधिगृहीत भूमि शासकीय है और प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं लेकिन ग्रामीण शुरू से इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं।

विरोध का पुराना इतिहास

2022 में बड़ा आदिवासी आंदोलन : विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रैली निकालकर निवेश क्षेत्र के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था।

बिबडौद में चक्काजाम : करीब छह महीने पहले प्रशासन जब बिबडौद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचा था, तब ग्रामीणों ने रतलाम-बाजना मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था।

मकान और ईंट भट्टे हटाए गए : उस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने कुछ मकान और ईंट भट्टे हटाए थे।

तीन सप्ताह का धरना : करीब दो महीने पहले ग्रामीणों ने लगातार तीन सप्ताह तक धरना दिया था, जिसमें सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे।

[also_read ids="1947" title="ये भी पढ़ें"]

अब आगे क्या?

पुलिस ने पथराव करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पलसोड़ी और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।

फिलहाल पलसोड़ी और आसपास के गांवों में माहौल तनावपूर्ण है। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच टकराव की यह लड़ाई अब सिर्फ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं, बल्कि पुनर्वास, जमीन और आजीविका के सवाल पर बड़ा विवाद बनती जा रही है।

[also_read ids="4460,4324,1254" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 12 Jun 2026 23:35:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
नाम में ‘फूल’ & हौसला 'फौलादी' ! गरीब मजदूर के घर से संसद तक पहुंचे फूलचंद वर्मा के  प्रेरक राजनीतिक सफर की कहानी... https://acntimes.com/mp-phoolchand-verma-jayanti-vishesh https://acntimes.com/mp-phoolchand-verma-jayanti-vishesh 12 जून जयंती विशेष: शोषित-वंचित समाज की बुलंद आवाज थे स्व. फूलचंद वर्मा

एसीएन टाइम्स @ इंदौर । भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं जिनका जीवन संघर्ष, सेवा, ईमानदारी और संगठन निष्ठा का पर्याय बन जाता है। स्व. फूलचंद वर्मा ऐसे ही जननेता थे, जिन्होंने अत्यंत साधारण और अभावग्रस्त परिवार से निकलकर देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्थाओं तक अपनी पहचान बनाई। 12 जून 2026 को उनकी जयंती के अवसर पर उनके जीवन संघर्ष, राजनीतिक योगदान और सामाजिक प्रतिबद्धता को स्मरण करना न केवल प्रासंगिक है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

फूलचंद वर्मा का जन्म 12 जून, 1939 में इंदौर के कुमारखेड़ी क्षेत्र में एक अत्यंत गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता मिल मजदूर थे और परिवार आर्थिक अभावों से जूझता था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना आधार बनाया और अध्यापन कार्य करते हुए बी.ए. विशारद तक की शिक्षा प्राप्त की। रोजगार कार्यालय में नौकरी करते हुए भी उनका मन समाज और राष्ट्र सेवा में रमा रहा। इसी दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों से जुड़े और बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक के रूप में संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हो गए।

संघ कार्यकर्ता से विधायक बनने तक का सफर

उनकी कार्यक्षमता, जनसंपर्क और संगठन निष्ठा को देखते हुए तत्कालीन संघ पदाधिकारी जुगल किशोर परमार और मोरू भैया गजरे ने उन्हें पंधाना विधानसभा क्षेत्र की अनुसूचित जाति आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने का अवसर दिया। जनता के विश्वास और अपने अथक परिश्रम के बल पर उन्होंने चुनाव में विजय प्राप्त की और वर्ष 1967 की ऐतिहासिक संविद सरकार में उपवित्त मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। यह उस दौर में सामाजिक रूप से वंचित वर्ग से आने वाले किसी व्यक्ति के लिए बड़ी उपलब्धि थी।

जनसंघ से संसद तक, पांच बार बने सांसद

वर्मा भारतीय जनसंघ के मध्यप्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए संयुक्त सचिव बने। वर्ष 1971 में उन्होंने भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में उज्जैन संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता। इसके बाद वे देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चार बार सांसद निर्वाचित हुए। इस प्रकार वे कुल पांच बार भारतीय संसद के सदस्य रहे। संसद में उनकी पहचान एक गंभीर, अध्ययनशील, प्रखर वक्ता और कुशल संसदीय नेता के रूप में स्थापित हुई।

आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल यात्रा

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे कठिन दौर, आपातकाल के समय भी फूलचंद वर्मा पीछे नहीं हटे। लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने लगभग 14 महीने इंदौर और बेगमगंज जेल में बिताए। उनकी यह जेल यात्रा केवल राजनीतिक विरोध नहीं थी, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण थी।

[also_read ids="2298" title="ये भी पढ़ें"]

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

वर्ष 2004 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया। इस पद पर रहते हुए उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया। वे केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि शोषित, पीड़ित और वंचित समाज की सशक्त आवाज थे। आज भी देशभर में अनुसूचित जाति वर्ग के अनेक परिवार उन्हें सम्मान और श्रद्धा से याद करते हैं।

दीनदयाल से अटल तक, राष्ट्रीय नेतृत्व के विश्वसनीय सहयोगी

फूलचंद वर्मा ने भारतीय राजनीति के अनेक दिग्गज नेताओं के साथ कार्य किया। उनमें प्रमुख रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, प्यारेलाल खंडेलवाल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी जैसे राष्ट्रीय नेताओं के नाम शामिल हैं। विशेष रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के साथ उनके निकट कार्य संबंधों ने उनके राजनीतिक चिंतन और जनसेवा के दृष्टिकोण को गहराई प्रदान की।

[also_read ids="5747" title="ये भी पढ़ें"]

41 वर्षों का बेदाग सार्वजनिक जीवन

लगभग 41 वर्षों के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में फूलचंद वर्मा की पहचान एक ईमानदार, सादगीपूर्ण, संगठननिष्ठ और कुशल प्रशासक के रूप में बनी रही। राजनीति में रहते हुए भी उन्होंने व्यक्तिगत स्वार्थ के बजाय जनहित और संगठन को प्राथमिकता दी। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि आर्थिक अभाव किसी व्यक्ति की सफलता में बाधा नहीं बनते, यदि उसके भीतर दृढ़ इच्छाशक्ति, ईमानदारी और समाज सेवा का संकल्प हो।

आज भी प्रेरणा हैं फूलचंद वर्मा

एक गरीब अनुसूचित जाति परिवार में जन्म लेकर विधायक, मंत्री, पांच बार सांसद और राष्ट्रीय आयोग के सदस्य बनने तक का उनका सफर भारतीय लोकतंत्र की शक्ति और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। 12 जून को उनकी जयंती पर उन्हें स्मरण करना केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उन मूल्यों को याद करना है जिन पर उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया- राष्ट्रसेवा, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संगठन निष्ठा। अब उनकी इस राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं उनके पुत्र राजेंद्र वर्मा (पूर्व विधायक)।

स्व. फूलचंद वर्मा का जीवन आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देता है कि संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, निष्ठा, परिश्रम और ईमानदारी से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

]]>
Thu, 11 Jun 2026 23:00:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
देह से दूर, संस्कारों में अमर ! वे चले गए, लेकिन संस्कारों में आज भी जीवित हैं, मेरी चेतना के ध्रुवतारा प्रो. अज़हर हाशमी https://acntimes.com/professor-ajhar-hashmi-smriti-lekh-shweta-nagar https://acntimes.com/professor-ajhar-hashmi-smriti-lekh-shweta-nagar श्वेता नागर

गर्मी की भीषण तपन जब धरती की हरियाली को मुरझा देती है, जब कोमल पौधे जीवन की नमी खोजते हुए झुकने लगते हैं और पंछी व्याकुल होकर आसमान में राहत की तलाश करते हैं, तब कहीं दूर से आती वर्षा की पहली बूंदें केवल धरती को ही नहीं, मन को भी तृप्त कर जाती हैं। उन बूंदों के स्पर्श से जैसे प्रकृति फिर मुस्कुराने लगती है, वैसे ही जीवन के संघर्षों और विषम परिस्थितियों में किसी सद्गुरु का सान्निध्य हमारे अस्तित्व को नई ऊर्जा, नई दिशा और नया अर्थ प्रदान करता है।

गुरु का आशीर्वाद केवल शब्द नहीं होता, वह जीवन की धूप में छांव बनकर साथ चलता है। वह हमारी थकान को हर लेता है, हमारी उलझनों को सुलझा देता है और हमारे भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानकर उन्हें आकार देता है। ऐसे ही कृपा, करुणा, ज्ञान और संस्कार की अमृतवर्षा से अपने शिष्यों को सिंचित करने वाले मेरे श्रद्धेय गुरु, प्रो. अज़हर हाशमी जी की प्रथम पुण्यतिथि (10 जून) पर उन्हें स्मरण करते हुए मन बार-बार भावनाओं से भर उठता है।

प्रो. अज़हर हाशमी जी केवल एक साहित्यकार, कवि, गीतकार या गीता-मनीषी नहीं थे। वे भारतीय संस्कृति की जीवंत चेतना थे। वे उन विरले व्यक्तित्वों में से थे जिनके लिए ज्ञान किसी एक धर्म, संप्रदाय या विचारधारा की सीमाओं में कैद नहीं था। उनका संपूर्ण जीवन इस सत्य का प्रमाण था कि मनुष्य को जोड़ना ही सबसे बड़ा धर्म है और संस्कारों से समृद्ध समाज ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को केवल पढ़ा या समझा नहीं, बल्कि उसे जिया। यही कारण था कि उनके संपर्क में आने वाला हर व्यक्ति स्वयं को समृद्ध अनुभव करता था। विशेषकर युवा पीढ़ी के भीतर वे संस्कार, संवेदना और राष्ट्रभाव का ऐसा दीप जलाते थे, जो जीवनभर प्रकाश देता रहे।

आज भी एक प्रसंग मेरी स्मृतियों में उतनी ही स्पष्टता से जीवित है। कुछ वर्ष पूर्व, जब उनका स्वास्थ्य निरंतर गिर रहा था और वे स्वयं भी जीवन की अनिवार्य यात्रा को सहजता से स्वीकार कर चुके थे, तब मैं उनका कुशलक्षेम जानने उनके पास गई। मन में एक प्रश्न लंबे समय से था।

मैंने कहा, “सर, मैं आपसे कुछ पूछना चाहती हूँ।”

उन्होंने हमेशा की तरह सहज मुस्कान के साथ कहा, “हाँ, पूछिए।”

मैंने उनसे कहा, “आपने जीवनभर सभी धर्मों की साधना की, उनके ज्ञान का प्रचार किया और अपने शिष्यों को उनकी आस्था के अनुसार मार्गदर्शन दिया। लेकिन जो सूफ़ी परंपरा आपको अपने पूज्य पिता से विरासत में मिली, वह आपके साथ ही समाप्त होती दिखाई दे रही है। क्या यह बात आपको कभी चिंतित नहीं करती?”

मेरे प्रश्न के उत्तर में उन्होंने क्षणभर भी विचार नहीं किया। अत्यंत सहजता और आत्मविश्वास से बोले-

“मुझे इसकी रत्तीभर भी चिंता नहीं है। मैंने अपने विद्यार्थियों और शिष्यों को जो अच्छे संस्कार दिए हैं, उनमें मैं सदैव जीवित रहूँगा। मेरा उद्देश्य किसी पंथ या संप्रदाय को आगे बढ़ाना नहीं, बल्कि संस्कारी पीढ़ी का निर्माण करना रहा है।”

उनके ये शब्द केवल उत्तर नहीं थे, बल्कि उनके पूरे जीवन-दर्शन का सार थे। उसी क्षण मुझे लगा कि महानता वास्तव में विचारों की विशालता में होती है, अनुयायियों की संख्या में नहीं।

[also_read ids="5746" title="ये भी पढ़ें"]

श्रद्धेय हाशमी सर से जुड़ी असंख्य स्मृतियाँ आज भी मन के द्वार पर दस्तक देती रहती हैं। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता थी- सबके प्रति समान सम्मान।

उनके घर कोई उच्च पदस्थ अधिकारी आए या वर्षों से घर की देखभाल करने वाले आदिवासी बापूजी, उनके व्यवहार में कभी कोई अंतर दिखाई नहीं देता था। सम्मान उनके लिए व्यक्ति की सामाजिक स्थिति का विषय नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा का प्रश्न था।

उनका एक सुंदर नियम था। जन्मदिन या किसी शुभ अवसर पर आशीर्वाद लेने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वे शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन करते थे। उस सम्मान में औपचारिकता नहीं, आत्मीयता होती थी। सामने वाला व्यक्ति केवल सम्मानित नहीं होता था, स्वयं को महत्वपूर्ण भी महसूस करता था।

किसी की छोटी-सी उपलब्धि में भी वे उतनी ही प्रसन्नता अनुभव करते थे, जितनी किसी बड़ी सफलता में। यदि किसी विद्यार्थी ने विद्यालय में कविता सुनाई हो, किसी बच्चे ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया हो या किसी युवक ने जीवन में कोई छोटी-सी उपलब्धि हासिल की हो, तो वे उसे पूरे उत्साह से सबके सामने सराहते थे। वे जानते थे कि प्रोत्साहन आत्मविश्वास को जन्म देता है और आत्मविश्वास ही भविष्य का निर्माण करता है।

कृतज्ञता उनके व्यक्तित्व का एक अत्यंत विलक्षण गुण था। जीवन में किसी ने उनके लिए कितना ही छोटा कार्य क्यों न किया हो, वे उसे कभी नहीं भूलते थे। उनके हृदय में आभार का भाव जीवनभर बना रहता था।
उनकी प्रसिद्ध पंक्तियाँ हैं-

“जो शख़्स तेरे दुख में तेरे साथ खड़ा था,
कद उसका फ़रिश्ते से कहीं ज़्यादा बड़ा था।”

ये पंक्तियाँ केवल उनकी कविता नहीं थीं, उनका जीवन-सत्य थीं। उन्होंने स्वयं इन्हें अपने व्यवहार में उतारा था।
उनके व्यक्तित्व और साहित्य पर हुए शोध कार्यों में भी इसका प्रमाण मिलता है। अपने छात्र जीवन में सहायता करने वाले अपने मित्र नागौरी जी के प्रति उन्होंने जिस कृतज्ञता का उल्लेख किया, वह आज भी हृदय को छू जाता है।

उन्होंने लिखा-
"मेरे मित्र नागौरी जी का मुझ पर इतना अहसान है कि यदि मैं अपनी चमड़ी के जूते भी उन्हें पहना दूँ, तब भी वह कम होगा।"

आज के समय में, जब लोग छोटी-सी सफलता के बाद अपने सहयोगियों को भूल जाते हैं, वहाँ ऐसा आभार भाव वास्तव में दुर्लभ है।

वेदों, उपनिषदों, गीता, कुरान, गुरुग्रंथ साहिब और जैन दर्शन के गहन अध्येता हाशमी जी ज्ञान के उस विराट संगम का नाम थे, जहाँ विभिन्न परंपराएँ एक-दूसरे से मिलती हुई प्रतीत होती थीं।

उनके मुख से गीता के श्लोक, वेदों की ऋचाएँ, गुरुग्रंथ साहिब की वाणी, कुरान की आयतें और नवकार मंत्र सुनना किसी आध्यात्मिक उत्सव से कम नहीं होता था। जो लोग पहली बार उन्हें सुनते थे, वे अक्सर यह अनुमान ही नहीं लगा पाते थे कि वे किस धर्म से संबंधित हैं। यही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी-मानवता।

बहुत से लोग जानते हैं कि वे ज्योतिष के विद्वान थे, किंतु कम लोग यह जानते हैं कि उन्हें गंध-विद्या का भी अद्भुत ज्ञान था। वे व्यक्ति के शरीर से निकलने वाली गंध के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के संबंध में संकेत देने की क्षमता रखते थे। यह उनके व्यापक अध्ययन और साधना का ही परिणाम था।

इतना विशाल ज्ञान होने के बावजूद उनमें अहंकार का लेशमात्र भी नहीं था। वे ज्ञान के सर्वोच्च शिखर पर खड़े होकर भी सेवा के धरातल पर बने रहना पसंद करते थे। यही उनकी महानता थी।

आज जब वे हमारे बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, तब भी ऐसा लगता है कि वे हर कदम पर हमारे साथ हैं। उनके शब्द, उनके संस्कार, उनका स्नेह, उनका मार्गदर्शन और उनकी मुस्कान आज भी स्मृतियों में उतनी ही जीवंत है।

हम जैसे शिष्यों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमें उनके सान्निध्य में सीखने, समझने और जीवन को देखने की दृष्टि मिली। हमें केवल एक गुरु नहीं मिला, बल्कि एक ऐसा व्यक्तित्व मिला जिसने जीवन जीने का अर्थ समझाया।

मेरी अनुभूतियों के आकाश में वे आज भी ध्रुवतारे की तरह स्थिर और प्रकाशित हैं। समय बदल सकता है, पीढ़ियाँ बदल सकती हैं, किंतु ऐसे गुरु कभी विलुप्त नहीं होते। वे अपने विचारों, संस्कारों और प्रेरणाओं के रूप में सदैव जीवित रहते हैं।

"सर, आपने कहा था कि 'मैं संस्कारों में जीवित रहूंगा...' सचमुच, आज भी आप हमारे भीतर सांस लेते हैं। आप देह से भले ही हमारे बीच नहीं हैं, किंतु हमारे विचारों, हमारे संस्कारों और हमारी चेतना के प्रत्येक उजाले में आप आज भी जीवित हैं।

श्रद्धेय प्रो. अज़हर हाशमी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, कोटिशः नमन और विनम्र प्रणाम।

(लेखिका श्वेता नागर पेशे से शिक्षक हैं और प्रो. अज़हर हाशमी की शिष्या भी हैं)

]]>
Tue, 09 Jun 2026 23:30:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
शिक्षा विभाग में रिश्वत का खेल बेनकाब ! रिटायर्ड शिक्षक की पेंशन फाइल पर ‘रेट’ तय करने वाला बाबू लोकायुक्त के जाल में फंसा https://acntimes.com/jaora-shiksha-vibhag-babu-rishwat-lete-giraftar https://acntimes.com/jaora-shiksha-vibhag-babu-rishwat-lete-giraftar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की फाइलों पर ‘रेट’ तय कर काम कराने की प्रवृत्ति पर उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ा प्रहार किया है। रतलाम जिले के जावरा स्थित शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी संकुल केंद्र में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा को लोकायुक्त टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक सेवानिवृत्त शिक्षक का सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र और पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता लक्ष्मीनारायण लोट, निवासी जावरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपिपल्या, ब्लॉक जावरा में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनकी पेंशन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने और आवश्यक दस्तावेज जारी करने के बदले आरोपी बाबू ने 20 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में सौदा घटाकर 10 हजार रुपए पर तय किया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिछले चार-पांच दिनों से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था और फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत देने का दबाव बनाया जा रहा था। परेशान होकर उन्होंने उज्जैन लोकायुक्त से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

[also_read ids="5745" title="ये भी पढ़ें"]

टेबल की दराज में रखे रिश्वत के रुपए 

लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन, बातचीत की रिकॉर्डिंग और अन्य आवश्यक जांच प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद सोमवार दोपहर करीब 1 बजे योजनाबद्ध ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 10 हजार रुपए सौंपे, लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। बताया गया कि राशि लेने के बाद अनिल वर्मा ने नोटों को कार्यालय की टेबल की दराज पर रखे एक रजिस्टर के नीचे छिपा दिया था, जहां से टीम ने पूरी रकम बरामद कर ली।

इन्होंने ने की कार्रवाई 

लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई में लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हिना डावर, हेड कांस्टेबल हितेश ललावत तथा कांस्टेबल उमेश जाटव, श्याम शर्मा, नीरज राठौर और संदीप कदम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[also_read ids="5746" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 09 Jun 2026 16:49:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
गुरु को शब्दांजलि ! प्रो. अजहर हाशमी की प्रथम पुण्यतिथि पर 10 जून को होगा ‘संस्मरणों की स्वर्णिम सांझ’ का आयोजन https://acntimes.com/professor-azhar-hashmi-smritiyon-ki-swarnim-sanjh-ratlam https://acntimes.com/professor-azhar-hashmi-smritiyon-ki-swarnim-sanjh-ratlam शिष्य और आत्मीयजन साझा करेंगे गीता मनीषी एवं राष्ट्रवादी चिंतक की प्रेरक स्मृतियां

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, गीता मनीषी, भारतीय संस्कृति के अध्येता एवं राष्ट्रवादी चिंतक प्रो. अजहर हाशमी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 10 जून को शाम 7.00 बजे रतलाम के प्रेस क्लब भवन में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा। ‘संस्मरणों की स्वर्णिम सांझ’ नाम से होने वाले इस आयोजन में उनके शिष्य, सहयोगी, साहित्य प्रेमी तथा उनसे जुड़े आत्मीयजन उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग साझा करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक श्वेता नागर ने बताया कि प्रो. अजहर हाशमी का व्यक्तित्व और कृतित्व बहुआयामी था। उन्होंने साहित्य, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चिंतन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके विचार और जीवन दर्शन आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यही कारण है कि उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनके शिष्यों द्वारा यह विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उनके जीवन से जुड़े संस्मरणों को साझा कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा।

नागर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को प्रो. हाशमी के विचारों, मूल्यों और सांस्कृतिक दृष्टि से परिचित कराना भी है। आयोजन में उनके व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा तथा उनके साहित्यिक और वैचारिक अवदान को याद किया जाएगा।

[also_read ids="5736" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने किया आग्रह

महाविद्यालय विद्यार्थी परिवार के संयोजक एवं अपर लोक अभियोजक सतीश त्रिपाठी, मार्गदर्शक मंडल की वरिष्ठ सदस्य डॉ. प्रवीणा दवेसर, पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिला कंवर, व्याख्याता नंदिनी सक्सेना, पत्रकार आरिफ कुरैशी, तुषार कोठारी, हेमंत भट्ट, नीरज कुमार शुक्ला तथा समाजसेविका अदिति दवेसर ने जिले के साहित्य प्रेमियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रो. अजहर हाशमी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

[also_read ids="5351" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 08 Jun 2026 21:39:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! रतलाम पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, एसपी अमित कुमार ने 135 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, देखें सूची... https://acntimes.com/ratlam-police-transfer-list-2026-sp-amit-kumar-transferred-135-policemen https://acntimes.com/ratlam-police-transfer-list-2026-sp-amit-kumar-transferred-135-policemen कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए जारी हुए आदेश, उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक व्यापक बदलाव

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 135 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जारी इस आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) में पदस्थ कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगा। सूची के अनुसार प्रताप सिंह भदौरिया को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा से थाना शिवगढ़ भेजा गया है। वहीं राकेश मेहरा को थाना माणकचौक से जावरा शहर, कुलदीप डाबी को चौकी प्रभारी हाटपिपल्या से थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा, शांतिलाल चौहान को शिवगढ़ से माणकचौक तथा चंद्रशेखर डिगा को जावरा शहर से चौकी प्रभारी हाटपिपल्या पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची में अंगद प्रताप सिंह को थाना माणकचौक से यातायात थाना (जावरा सहायक पुलिस केंद्र), करण सिंह कटारा को यातायात से थाना सरवन तथा लोकेंद्र सिंह डाबर को बिलपांक से थाना माणकचौक में पदस्थ किया गया है।

प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर पर भी व्यापक बदलाव

तबादला सूची में क्रमांक 21 से 50 तक 30 प्रधान आरक्षक तथा क्रमांक 51 से 135 तक 85 आरक्षक शामिल हैं। इन्हें रक्षित केंद्र तथा जिले के विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें स्टेशन रोड, दीनदयाल नगर, आलोट, पिपलोदा, बिलपांक, रावटी सहित कई थाने शामिल हैं।

[also_read ids="5741" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस लाइन से मैदानी थानों में भेजा स्टाफ

फेरबदल की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) रतलाम में पदस्थ कई आरक्षकों को मैदानी थानों में पदस्थ किया गया है। इनमें ममता, विनोद मेवाड़ा, ज्योति, कुलदीप, गौरव, वर्षा सिंह, रोहित दसौरिया, रोहित सिंह, जीवनलाल पाटीदार, अनिल रावत और मुकेश भांभर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इन कर्मचारियों को स्टेशन रोड, दीनदयाल नगर, रिंगनोद और बरखेड़ाकला जैसे थानों में भेजा गया है। माना जा रहा है कि इस कदम का उद्देश्य मैदानी पुलिस बल को मजबूत करना और थानों में उपलब्ध स्टाफ की कमी को दूर करना है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रतिलिपि में सभी संबंधित थाना प्रभारियों तथा कंट्रोल रूम को निर्देशित किया गया है कि संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल के लिए रवाना किया जाए। साथ ही रक्षित निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों की आमद एवं रवानगी की सान्हा दैनिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय को प्रेषित करें।

]]>
Mon, 08 Jun 2026 12:12:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
सेवा प्रकल्प ! MSME मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया कार्डियक एम्बुलेंस का लोकार्पण, विधायक निधि के 48.62 लाख रुपए से खरीदी एम्बुलेंस का रोटरी क्लब करेगा संचालन https://acntimes.com/cardiac-ambulance-inaugurated-for-rotary-trust-in-ratlam https://acntimes.com/cardiac-ambulance-inaugurated-for-rotary-trust-in-ratlam विधायक निधि से प्रदत्त 48.62 लाख रुपए की अत्याधुनिक कार्डियक एम्बुलेंस का लोकार्पण, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर आपात चिकित्सा सुविधा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने विधायक निधि से प्रदत्त अत्याधुनिक कार्डियक एम्बुलेंस का विधिवत लोकार्पण किया। रोटरी क्लब रतलाम मंडल 3040 एवं रोटरी सोशल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट, रतलाम द्वारा आयोजित समारोह में रोटरी मंडलाध्यक्ष सुखदेव सिंह घुम्मन एवं संस्कार कोठारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री काश्यप ने रोटरी संस्था की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ने सेवा के क्षेत्र में स्वयं को विश्व स्तर पर सर्वोच्च संस्थाओं में स्थापित किया है। गंभीर मरीजों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना अत्यंत पुनीत कार्य है और ऐसे प्रयास मानव सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

मंत्री काश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में आपातकालीन सहायता का विशेष महत्व है। कार्डियक एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होती हैं। उन्होंने कहा कि रतलाम मेडिकल कॉलेज में कार्डियक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जिले के मरीजों को उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने पद्मश्री डॉ. लीला जोशी द्वारा महिलाओं में एनीमिया रोकथाम के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों तथा गोविंद काकानी द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान दी गई सेवाओं की भी प्रशंसा की।

आयुष्मान कार्डधारकों को मिल रही एयर एम्बुलेंस की नि:शुल्क सुविधा

मंत्री काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई एयर एम्बुलेंस सेवा को स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्डियक एम्बुलेंस का संचालन भी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल की तर्ज पर किया जाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक सेवाएं पहुंच सकें।

[also_read ids="5741" title="ये भी पढ़ें"]

48.62 लाख रुपए की है एम्बुलेंस

कार्यक्रम के प्रारंभ में रोटरी सोशल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युम्न मजावदिया ने एम्बुलेंस की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि लोकार्पित कार्डियक एम्बुलेंस में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और संसाधनों की व्यवस्था की गई है। इसका संचालन रोटरी ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस की कुल लागत लगभग 48 लाख 62 हजार रुपये है। विधायक निधि से पूर्व में प्राप्त एम्बुलेंस ने भी पिछले तीन वर्षों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। उस एम्बुलेंस के माध्यम से ढाई हजार से अधिक मरीजों को सेवा प्रदान की गई तथा उसने साढ़े तीन लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है। नई कार्डियक एम्बुलेंस भी आमजन को न्यूनतम दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराएगी। 

गणमान्य नागरिकों एवं रोटरी पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

समारोह में मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे, रोटरी ट्रस्ट सचिव रीतेश वोहरा, रोटरी क्लब अध्यक्ष हरीश वर्मा, सचिव दीपक पंत, ट्रस्टी सुशील छाजेड़, मुस्तफा स्टेशनवाला, सिद्धार्थ जैन, विपिन पोरवाल, अनूप सेठिया एवं अशोक तातेड़ सहित रोटरी के पदाधिकारी, सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

[also_read ids="5734" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 08 Jun 2026 00:34:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
ATSE 2026 का परिणाम घोषित: जानकी मंडप में गूंजी तालियां, प्रद्युम्न, ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने कक्षावार टॉपर https://acntimes.com/atse-2026-result-declared-ratlam-student-honour-ceremony https://acntimes.com/atse-2026-result-declared-ratlam-student-honour-ceremony - अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के भव्य छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

- मेडल, प्रमाण-पत्र और आकर्षक उपहार पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) 2026 का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। इस अवसर पर बरबड़ हनुमान मंदिर स्थित जानकी मंडप में भव्य परिणाम एवं छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गरिमामय वातावरण में आयोजित इस समारोह में शहर के सैकड़ों प्रतिभावान विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं संस्थान पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमावत ने सभी अतिथियों, पालकों और विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कुमावत ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

'जीवन में लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए'

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद आर.एन. केरावत, समता इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य आई. ए. खान तथा साई श्री इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य डॉ. श्वेता विंचुरकर उपस्थित रहे। अपने प्रेरक संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सफलता उन्हीं विद्यार्थियों को मिलती है, जो अनुशासन, आत्मविश्वास और नियमित अध्ययन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं।

'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं'

अतिथियों ने कहा कि सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसके लिए दृढ़ संकल्प, सतत प्रयास और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की क्षमताओं को समझते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन देने की बात कही।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें सम्मानित करने और भविष्य की प्रतियोगी चुनौतियों के लिए तैयार करने का एक प्रभावी मंच है। ऐसी परीक्षाएं विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं तथा उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। संस्थान की छात्राओं तन्वी कटारिया, कृपा गोलाडिया एवं हर्षिता यादव ने अपनी मनमोहक और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया और उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। 

सभी प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के उत्साहवर्धन के लिए संस्थान द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रत्येक कक्षा के टॉप-5 विद्यार्थियों को विशेष रूप से आकर्षक एवं रोचक उपहार प्रदान किए गए। मेडल, प्रमाण-पत्र और उपहार प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने भी संस्थान की इस पहल की सराहना की। संचाल राकेश जादौन एवं आदर्श द्विवेदी ने किया। आभार प्रदर्शन अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमावत ने माना।

कक्षावार टॉपर्स की विस्तृत सूची

कक्षा 8वीं

प्रथम स्थान : प्रद्युम्न पिता दीपेन्द्र शर्मा
द्वितीय स्थान : साक्षी पिता दीपक गेहलोत
तृतीय स्थान : अर्पिता पिता अर्जुन शर्मा

कक्षा 9वीं

प्रथम स्थान : ऋतिका पिता रविप्रकाश शर्मा
द्वितीय स्थान : ओपल पिता संतोष शर्मा
तृतीय स्थान : आर्या पिता सौरभ कोठारी

कक्षा 10वीं

प्रथम स्थान : हर्ष पिता दीपक गेहलोत)
द्वितीय स्थान : व्राशिन पिता मयूर जैन मेहता
तृतीय स्थान : पियूष पिता रामप्रसाद परिहार

कक्षा 11वीं

प्रथम स्थान : प्रियांशु पिता विजय डाबिया
द्वितीय स्थान : कनिष्का पिता नीलेश अग्रवाल
तृतीय स्थान : भावेश पिता निरंजन जाटव

]]>
Sun, 07 Jun 2026 23:44:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
नन्हें कलाकारों का बड़ा संदेश ! ‘समर कैंप’ और ‘मुहावरों का न्याय’ के नाट्य मंचन से दर्शकों को किया सोचने पर मजबूर https://acntimes.com/child-artists-convey-powerful-social-message-through-plays https://acntimes.com/child-artists-convey-powerful-social-message-through-plays एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की सक्रिय नाट्य संस्था ‘युगबोध’ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन बाल नाट्य प्रशिक्षण शिविर का समापन रंगारंग एवं विचारोत्तेजक नाट्य प्रस्तुतियों के साथ हुआ। लगातार 15वें वर्ष आयोजित इस शिविर के समापन अवसर पर बाल कलाकारों ने दो सार्थक नाटकों का मंचन कर समाज की विसंगतियों, बदलती सामाजिक प्रवृत्तियों तथा व्यवस्था की विद्रूपताओं को प्रभावशाली ढंग से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। 15 नन्हें कलाकारों के सशक्त अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को न केवल प्रभावित किया, बल्कि उन्हें सोचने पर भी मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में प्रस्तुत ‘समर कैंप’ नाटक ने आधुनिक दौर में बच्चों पर बढ़ते दबाव और समर कैंप संस्कृति पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। आशीष दशोत्तर द्वारा लिखित इस नाटक में यह संदेश दिया गया कि बच्चों को हर समय किसी न किसी गतिविधि में व्यस्त रखने की प्रवृत्ति कहीं न कहीं उन्हें मशीन बनाने का प्रयास भी बनती जा रही है। नाटक ने अभिभावकों को आत्ममंथन का संदेश देते हुए कहा कि बच्चों की तरह स्वयं भी नई-नई कलाएं और जीवन कौशल सीखने की आवश्यकता है।

वहीं स्नेहलता दीक्षित द्वारा लिखित नाटक ‘मुहावरों का न्याय’ ने मुहावरों के माध्यम से शासन-प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली, आमजन को झेलनी पड़ने वाली समस्याओं तथा सामाजिक अन्याय को व्यंग्यात्मक शैली में मंच पर जीवंत कर दिया। नाटक की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

अतिथियों ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के संदीप निगम, अध्यक्षता कर रहे हम लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन तथा विशेष अतिथि शिक्षक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बाल कलाकारों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों का आत्मविश्वास, अभिनय कौशल और सामाजिक विषयों पर उनकी समझ भविष्य में रतलाम को नई पहचान दिला सकती है।

संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए शिविर की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ रंगकर्मी कैलाश व्यास, यूसुफ जावेदी, ललित चौरड़िया, युवा रंगकर्मी श्रेयस शर्मा तथा मयुरेश भावे ने किया।

नन्हें कलाकारों ने अभिनय से जीता दिल

दोनों नाटकों में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन करने वाले बाल कलाकारों में हर्षिता मित्तल, कश्वी कटारिया, पीहू शर्मा, आर्या शर्मा, धारवी मोदी, अनन्या वर्मा, खुशी सोनी, गौरी सोनी, दक्षा राठौर, रितुल कोठारी, मनन केरवाल, दर्पिका केरवाल, अर्थ दशोत्तर, वात्सल्य पंवार, दूर्वा राठौर सहित अन्य कलाकार शामिल रहे।

नाटकों का निर्देशन ओमप्रकाश मिश्र ने किया, जबकि श्वेता कटारिया सह-निर्देशक रहीं। आयोजन में ब्राह्मण बोर्डिंग न्यास, हम लोग संस्था, लायंस क्लब तथा शिक्षक सांस्कृतिक मंच का सहयोग प्राप्त हुआ।

प्रतिभागियों का सम्मान, रंगकर्मियों का अभिनंदन

युगबोध के इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने और संवेदनशील बनाने का सशक्त साधन भी है। बाल कलाकारों को सुभाष जैन, डॉ. प्रदीप सिंह राव, रणजीत सिंह राठौर, उदय कुंवर पंवार, संदीप निगम और दिनेश शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रंगकर्म एवं नाट्य लेखन के क्षेत्र में योगदान के लिए ओमप्रकाश मिश्र और आशीष दशोत्तर का विशेष सम्मान भी किया गया। संचालन सतीश भावे ने किया।

ये उपस्थित रहे

आयोजन में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रतन चौहान, डॉ. सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, महावीर वर्मा, एस.सी. करमरकर, नवनीत मेहता, श्याम सुंदर भाटी, कीर्ति शर्मा, विनीता ओझा, मनमोहन उपाध्याय, संजय ओझा, विभा राठौर, सलीम पठान, भगवान सिंह महावर, रशेष राठौर सहित बड़ी संख्या में नाट्यप्रेमी, साहित्यकार और कला-संस्कृति से जुड़े नागरिक उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 07 Jun 2026 22:36:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
टीम SP की बड़ी कार्रवाई ! पुलिस ने तुलसी वाटर पार्क के स्पा सेंटर पर मारा छापा, थाईलैंड की तीन युवतियां मिलीं, मैनेजर और तीन युवक भी हिरासत में https://acntimes.com/ratlam-tulsi-water-park-spa-center-raid https://acntimes.com/ratlam-tulsi-water-park-spa-center-raid एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के पंचेड़-नामली मार्ग स्थित तुलसी वाटर पार्क में अवैध स्पा सेंटर के संचालन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसका खुलासा शुक्रवार शाम तब हुआ जब एसपी अमित कुमार की टीम ने ग्राहक बनकर वाटर पार्क पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान यहां थाईलैंड की तीन युवतियां और तीन संदिग्ध युवक भी मिले। युवक-युवतियों के साथ ही वाटर पार्क के संचालक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

एसपी अमित कुमार को काफी समय से नामली क्षेत्र के तुलसी वाटर पार्क में स्विमिंग पूल की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने इन शिकायतों को पूरी तरह गोपनीय रखा और एएसपी विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। इसमें एसडीओपी किशोर पाटनवाला व नीलम बघेल, डीएसपी अनीशा जैन, महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया।

टीम ने सबसे पहले कुछ पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर तुलसी वाटर पार्क भेजा गया। वहां उन्होंने अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित होने की पुष्टि होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। जैसे ही पुष्टि हुई एसपी अमित कुमार ने अपनी विशेष टीम को तत्काल एक्शन लेने का आदेश दिया। टीम ने बिना देर किए वाटर पार्क पर दबिश दी।

छह कमरों में चल रही था मालिश का काम

पुलिस की जांच में सामने आया कि वाटर पार्क परिसर के पिछले हिस्से में बने छह कमरों में स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। यहां तीन अलग-अलग कमरों में थाईलैंड की तीन युवतियां और उनके साथ संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवक भी मिले। टीम ने युवतियों और युवकों को हिरासत में लेकर नामली थाने भेज दिया। पुलिस मामले से जुड़े सभी व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और वाटर पार्क से संबंधित दस्तावेजों की जांच भी कर रही है।

डस्टबिन में मिले उपयोग किए कंडोम, मैनेजर हिरासत में

पुलिस सूत्रों के अनुसार वाटर पार्क का संचालन रतलाम के बड़बड़ निवासी योगेश पिता भंवरसिंह द्वारा किया जाता है। बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान स्पा के एक कमरे मे बड़ी संख्या में उपयोग किए हुए कंडोम डस्टबीन में पड़े मिले हैं। पुलिस ने वाटर पार्क के मैनेजर दिलीप ठाकुर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ठाकुर का नामली से जुड़े नाम वाला इंस्टाग्राम पर पेज होने की जानकारी भी सामने आई है।

[also_read ids="4295" title="ये भी पढ़ें"]

सूत्रों की मानें तो तुलसी वाटर पार्क में नहाने के लिए आने वाले लोगों से 250 से 300 रुपए लिए जाते हैं। यदि इनमें से किसी की इच्छा थाई मालिश की हो हाथी थी तो मैनेजर और दलाल मामला सेट कर देते थे। 10-15 मिनट मालिश करवाने के लिए 1500 से 1800 रुपए तक चार्ज देना पड़ता है। यहां घंटों तक मालिश करवाने पर 10 हजार रुपए तक का भुगतान भी करना पड़ता है। हालांकि, अभी इन दरों की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

नामली पुलिस को नहीं लगने दी भनक

एसपी अमित कुमार की फुलप्रूफ प्लानिंग के चलते वाटर पार्क और वहां संचालित स्पा सेंटर पर होने वाली कार्रवाई की भनक घटनास्थल से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित नामली थाने की पुलिस तक को नहीं लगने दी गई। सूचना लीक न हो इसलिए एसपी ने टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के मोबाइल फोन तक बंद करवा दिए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि स्पा सेंटर के संचालन की जानकारी नामली थाने की पुलिस को थी और वह जान-बूझ कर नजरअंदाज कर रही थी। इसलिए स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

[also_read ids="5565" title="ये भी पढ़ें"]

सबको बनाएंगे आरोपी

एसपी अमित कुमार के अनुसार इस संबंध में काफी समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। सूचना पर कार्रवाई की गई। जांच जारी है, पूछताछ व दस्तावेजों के परीक्षण के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में जिनके भी नाम सामने आएंगे उन सभी को आरोपी बनाया जाएगा।

]]>
Fri, 05 Jun 2026 22:51:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
राज्यसभा चुनाव 2026 : भाजपा&कांग्रेस ने खोले अपने पत्ते, कई राज्यों के उम्मीदवार घोषित, MP से रजनीश अग्रवाल, तरुण चुघ और मीनाक्षी मैदान में https://acntimes.com/rajyasabha-election-2026-bjp-congress-candidates-list-madhya-pradesh https://acntimes.com/rajyasabha-election-2026-bjp-congress-candidates-list-madhya-pradesh एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। दोनों दलों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद राजनीतिक समीकरणों और संभावित मुकाबलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासतौर पर मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और मणिपुर की राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों को मंजूरी दी है। इसी तरह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

दोनों दलों की सूची को केवल राज्यसभा चुनाव तक सीमित नहीं माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस ने जिन नेताओं को राज्यसभा के लिए चुना है, उससे संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और भविष्य की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी मिल रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव भले ही विधायकों के मतों पर आधारित होता है, लेकिन उम्मीदवारों का चयन दलों की आगामी रणनीति और राजनीतिक प्राथमिकताओं की झलक भी देता है।

[also_read ids="5727" title="ये भी पढ़ें"]

मध्य प्रदेश पर टिकी राजनीतिक नजरें

राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश की सीट सबसे अधिक चर्चा में आ गई है। भाजपा ने जहां संगठन और राजनीतिक अनुभव के आधार पर रजनीश अग्रवाल और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे तरुण चुघ को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस द्वारा नटराजन के नाम की घोषणा को संगठन में अनुभव, वैचारिक प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देने के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने संगठनात्मक नेतृत्व को आगे बढ़ाना चाहती है।

भाजपा के उम्मीदवार

अरुणाचल प्रदेश : ताई तागाक

गुजरातराजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई रांठवा, मानसिंह परमार, जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया

मध्य प्रदेश : तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल

मणिपुर : ए. शारदा देवी

कांग्रेस के उम्मीदवार

कर्नाटक : मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, मंसूर अली खान

मध्य प्रदेश : मीनाक्षी नटराजन

राजस्थान : नीरज डांगी

तमिलनाडु : प्रवीण चक्रवर्ती

झारखंड : प्रणव झा

[also_read ids="5730" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 04 Jun 2026 23:47:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
IG राकेश गुप्ता का रतलाम दौरा ! अपराध नियंत्रण पर सख्ती और आधुनिक पुलिसिंग पर दिया जोर, पुलिस परिवार को मिला ‘निकुंज’ सामुदायिक भवन https://acntimes.com/ratlam-ig-rakesh-gupta-crime-review-nikunj-community-hall-inauguration https://acntimes.com/ratlam-ig-rakesh-gupta-crime-review-nikunj-community-hall-inauguration एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उज्जैन जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश गुप्ता ने गुरुवार को रतलाम जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं परिणाममूलक कार्रवाई के निर्देश दिए। आईजी ने पुलिस परिवार और आमजन के लिए पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित पुलिस सामुदायिक भवन ‘निकुंज’ का शुभारंभ भी किया।

रतलाम दौरे के दौरान आईजी गुप्ता ने नवीन पुलिस कंट्रोल रूम में अपराधों और उन्हें नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आईजी श्री राकेश गुप्ता ने जिले में दर्ज अपराधों, लंबित प्रकरणों, संपत्ति संबंधी अपराधों, महिला एवं बाल अपराधों, मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंट तामील और कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही गंभीर अपराधों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

पुलिस परिवारों और आमजन को समर्पित ‘निकुंज’

दौरे के दूसरे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आईजी राकेश गुप्ता ने पुलिस लाइन रतलाम स्थित नवनिर्मित पुलिस सामुदायिक भवन “निकुंज” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीआईजी अग्रवाल, एसपी कुमार, एएपी विवेक कुमार के अलावा रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका सिंह ठाकुर, सूबेदार अनोखीलाल परमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधा

पुलिस विभाग के अनुसार सामुदायिक भवन “निकुंज” पुलिस परिवारों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों का केंद्र बनेगा। भवन में पर्याप्त पार्किंग, बैठक व्यवस्था और आयोजन संबंधी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

आईजी राकेश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं पुलिस परिवारों के कल्याण, सामाजिक समन्वय और संगठनात्मक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इसे पुलिस कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

पुलिस कल्याण और आधुनिक पुलिसिंग पर जोर

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सामुदायिक भवन के बेहतर संचालन और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। रतलाम पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों के कल्याण, आधुनिक पुलिसिंग और जनहित से जुड़े नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

]]>
Thu, 04 Jun 2026 22:01:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
पूर्व छात्रों की सराहनीय पहल : जावरा के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को वाटर कूलर के लिए भेंट किए 51 हजार रुपए, RDA उपाध्यक्ष काकानी का विधायक पांडेय ने किया स्वागत https://acntimes.com/jaora-polytechnic-alumni-donate-water-cooler-fund https://acntimes.com/jaora-polytechnic-alumni-donate-water-cooler-fund स्नेह मिलन 2026 के बाद बची राशि से गर्ल्स हॉस्टल में शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गोविंद राम तोंदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावरा के पूर्व छात्रों ने एक बार फिर अपने शिक्षण संस्थान के प्रति जिम्मेदारी और जुड़ाव का परिचय दिया है। पूर्व छात्र स्नेह मिलन समारोह-2026 के सफल आयोजन के बाद आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से समारोह के पश्चात बची राशि का उपयोग कॉलेज हित में करने का निर्णय लिया। पूर्व छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को 51 हजार रुपए की राशि वाटर कूलर के लिए भेंट की।

वरिष्ठ इंजीनियर एवं रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि जिस संस्थान से विद्यार्थियों ने शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन और करियर को दिशा दी है, उसके विकास में योगदान देना पूर्व छात्रों का दायित्व भी है। इसी भावना के तहत कॉलेज प्रबंधन से चर्चा की गई। विद्यार्थियों का पता चला था कि कॉलेज परिसर में गर्ल्स हॉस्टल का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। यहां छात्राओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर की आवश्यकता है।

[also_read ids="5734" title="ये भी पढ़ें"]

इससे समिति ने छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ₹51,000 की राशि वाटर कूलर स्थापना के लिए प्रदान करने का निर्णय लिया। समिति की ओर से अध्यक्ष के. एल. टांक, गोविंद काकानी, उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, उपाध्यक्ष एम. एल. पाटीदार एवं कोषाध्यक्ष के. एम. कसोट की उपस्थिति में कॉलेज के प्राचार्य इंदल सिंह को ₹51,000 का चेक सौंपा।

विधायक राजेंद्र पांडेय ने किया सम्मान

रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने पर गोविंद काकानी एवं साथी इंजीनियर पदाधिकारियों ने विधायक राजेंद्र पांडेय से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। विधायक पांडेय ने सभी इंजीनियरों एवं पूर्व छात्र प्रतिनिधियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा गोविंद काकानी का शाल और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

विधायक पांडेय ने पूर्व छात्रों द्वारा कॉलेज के विकास और छात्राओं की सुविधा के लिए किए गए इस योगदान की सराहना करते हुए सभी पूर्व विद्यार्थियों का आभारव्यक्त किया। उन्होंने कॉलेज में चल रहे विभिन्न विकास एवं सुधार कार्यों की जानकारी भी प्रतिनिधिमंडल को दी।

[also_read ids="5737" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 04 Jun 2026 21:12:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
अतीत की स्मृतियों से... एक सिगरेट, एक स्वीकारोक्ति और जीवन बदल देने वाली सीख& डॉ. श्वेता विंचुरकर https://acntimes.com/children-learn-from-behaviour-not-words https://acntimes.com/children-learn-from-behaviour-not-words अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस की स्मृतियों के बीच डॉ. श्वेता विंचुरकर का एक मार्मिक अनुभव, जो बताता है कि बच्चों पर सबसे गहरा प्रभाव हमारे व्यवहार का पड़ता है।

डॉ. श्वेता विंचुरकर

"बड़े जो कहते हैं वो बच्चे नहीं करते लेकिन बिना कहे भी बड़े जो आचरण कर रहे होते हैं, बच्चे उसे जरूर करते हैं।"

यह अनुभव मुझे कई बार हुआ।

बात कई सालों पहले की है जब क्लास में पढ़ाने के दौरान एक बच्चे के पास सिगरेट मिली, वह तब 13 या 14 साल का रहा होगा।

जब वह पकड़ा गया, तो फौरन उसने कहा- 'यह सिगरेट उसकी है ही नहीं, किसी और ने उसके पॉकेट में डाल दी।'

संभव है, इस उम्र में बच्चे शरारतें करते हैं।

...लेकिन मैं उसकी आँखों में वह शरारत नहीं देख पाई, कुछ देर तक उसे और प्रश्नों में घेरा, पर उसने कुछ नहीं बताया।

मेरा हमेशा से ही यह मानना रहा है कि इन गलतियां पर सजा से ज्यादा सही समझाइश की जरूरत होती है। बहरहाल हमने उसके पिताजी को यह बता देना उचित समझा और उनको बुलवाया।

चर्चा के दौरान बहुत समझदारी से हमने उनके सामने यह बात रखी।

उनका जवाब ज़ाहिर सा था-
'घर में तो कोई सिगरेट नहीं पीता', फिर उन्होंने बेटे को कड़े स्वर में डांटा और पूछा कि- 'यह सब क्या है?'

बच्चा खामोश रहा, सिर झुकाकर खड़ा रहा।

पिता ने कहा-
'वे इस बात का ध्यान रखेंगे', इतना कह कर वे चले गए, लेकिन उस बच्चे की खामोशी और झुकी नजरों ने मुझे बेचैन कर दिया।

मैंने अकेले में उससे बात की, थोड़ा और उसे समझने का प्रयास किया लेकिन वो कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। मैंने भी उसे जाने की अनुमति दे दी।

अचानक उसने मुझसे पूछा-
'मुझे इस गलती के लिए क्या पनिशमेंट मिलेगा?

मैंने उससे ऐसे प्रश्न की अपेक्षा नहीं की थी।

मैंने उसकी ओर प्रश्नवाचक नज़रों से देखा और कहा-
'गलती का कारण अभी भी पता नहीं चला सका, इसलिए डिसीजन पेंडिंग रहेगा।'

वह जाने लगा, दरवाजे तक पहुंचा ही होगा कि अचानक मुड़कर उसने मुझे देखा, जैसे कुछ कहना चाहता हो।

मैंने भी उचित मौका समझ कर उसे अपने पास बुलाया और कहा-
'डरो नहीं, कहो क्या कहना चाहते हो?

झुकी नजरें कुछ ऊपर हुईं, और उसने कांपते स्वर में कहा-

'आप किसी से कहेंगी तो नहीं?'

मैंने स्वीकृति में सिर हिला दिया नहीं, 'आप बेहिचक बोलो...'

उसकी आंखों में तब मैंने अपने लिए विश्वास की चमक देखी, पूरी तरह आश्वस्त होने पर वह बोला-
'पापा अपने कमरे में सिगरेट पीते हैं, मैं जब उन्हें चोरी-छिपे ऐसा करते देखता हूं तो मुझे भी ऐसा करने का मन किया। इसलिए मैं उनके कमरे से इसे ले आया, लेकिन आज जब पापा ने कहा कि हमारे घर में कोई सिगरेट नहीं पीता है तो इस बात ने मुझे हिला दिया।'

वह बोले जा रहा था-
'मुझे लगता था कि सिगरेट पीना बुरा नहीं, लेकिन सबके सामने पीना गलत है। आज जब पापा ने आपके सामने यह कह दिया कि घर में सिगरेट आती ही नहीं, तब समझा कि यह इतना गलत काम है कि वे इसे आपके सामने कबूल नहीं कर पाए।'
'मैडम, प्लीज़ ! आप मेरे पापा से मत कहना'

...और वह रोने लगा। उसके निर्मल आसुओं ने उसकी गलती को धो दिया था। उसने वादा किया कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा।

मन को एक सुकून मिला लेकिन अभी भी मामला पूरी तरह हल नहीं हुआ था, इसलिए एक दिन बच्चे को बिना बताए उसके पिताजी को स्कूल बुलवाया, उनसे कहा-
'बड़े जो कहते हैं, वो बच्चे नहीं करते लेकिन बिना कहे भी बड़े जो आचरण कर रहे होते हैं, बच्चे उसे जरूर करते हैं। आप मेरी इस बात पर विचार जरूर करियेगा।
एक पिता अपने बच्चे का आदर्श होता है, उसका संरक्षक होता है, उसका भरोसा होता है, और उसकी छवि में ही बच्चा अपनी छवि देखता है।
आपको लगता है कि आप घर में बच्चों से छिप कर कोई कार्य कर रहे हैं और वह उनकी जानकरी में नहीं तो यहां आप गलत हैं।
यह उम्र जिज्ञासाओं की है, इसलिए बच्चे पूछें उससे पहले हमें उनकी जिज्ञासाओं को न सिर्फ समझना चाहिए बल्कि उनका संतोषप्रद सही समाधान देते आना चाहिए।'

आज वर्षों बाद यह घटना मुझे शायद इसलिए याद आ गई कि 31 मई को अंतराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर हमने एक शिविर लगाया था, और कई मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। उस दिन सही मायने में उस बच्चे को मैं समझा पाई थी और उसे इस लत का शिकार नहीं होने दिया था।

संभवतः उसके पिता ने भी इस आदत से अवश्य किनारा किया होगा। उस दिन वास्तव में ईश्वर ने एक नेक कार्य सम्पन्न कराया।

आप भी याद रखें, बच्चों से जो करवाना चाहते हैं उसे कहना नहीं, पहले स्वयं के आचरण में लाना सीखें...

(लेखिका रतलाम के एक निजी स्कूल की प्राचार्य हैं)

]]>
Thu, 04 Jun 2026 17:40:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रो. अज़हर हाशमी की स्मृति में संगीतमयी आध्यात्मिक संध्या 'अनुभूति' 9 जून को, भारत भारती के आयोजन में रतलाम के कलाकार देंगे प्रस्तुति https://acntimes.com/bharat-bharti-ujjain-anubhuti-program-azhar-hashmi-geet https://acntimes.com/bharat-bharti-ujjain-anubhuti-program-azhar-hashmi-geet कालिदास संस्कृत अकादमी में होगा राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम / उज्जैन । राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था भारत भारती, उज्जैन द्वारा 9 जून 2026 (मंगलवार) को सायं 6.00 बजे एक विशेष संगीतमयी आध्यात्मिक कार्यक्रम "अनुभूति" का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन अभिरंग नाट्य गृह, कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन में होगा। इसमें रतलाम के कलाकार प्रो. अज़हर हाशमी के गीतों की प्रस्तुति देंगे।

भारत भारती संस्था के अनुसार यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मा की आवाज, शब्दों की अंतर्ध्वनि और सुरों की साधना से जुड़ी एक विशेष संध्या होगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध रचनाकार अजहर हाशमी के गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति के माध्यम से उन्हें स्वरांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में रतलाम के प्रख्यात कलाकार डॉ. स्नेहा पंडित, किरण छाबड़ा, संगीता जैन, प्राची पुरोहित, रुचि चौहान, जितेन्द्र चौहान, अक्षत पंडित, तल्लीन त्रिवेदी, रोहित परिहार, रुद्राक्ष दवेसर प्रस्तुति देंगे।

[also_read ids="5354" title="ये भी पढ़ें"]

ये रहेंगे अतिथि- मुख्य अतिथि डॉ. गोविंद गंधे (निदेशक, कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन) रहेंगे। अध्यक्षता दिवाकर नातू (शिक्षाविद्) करेंगे। विशिष्ट सारस्वत अतिथि के रूप में प्रो. हरिमोहन बुधौलिया (अध्यक्ष, मध्यप्रदेश लेखक संघ, उज्जैन) सहभागिता करेंगे।

संस्था ने किया सहभागिता का आग्रह

भारत भारती, उज्जैन ने साहित्य, संस्कृति और संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। संस्था का मानना है कि यह कार्यक्रम संगीत, साहित्य और आध्यात्मिक अनुभूति का अद्वितीय संगम सिद्ध होगा।

[also_read ids="4862" title="ये भी पढ़ें"]

आयोजन समिति में ये हैं शामिल

आयोजन समिति का संरक्षक दिवाकर नातू, मार्गदर्शक डॉ. नागेश्वर राव, डॉ. हरिमोहन बुधौलिया, एम. के. जैन, मुकेश जोशी, डॉ. प्रवीणा दवेसर (संयोजक, भारत भारती मध्यप्रदेश), अध्यक्ष डॉ. हरीशकुमार सिंह, सचिव डॉ. पांखुरी वक्त, उपाध्यक्ष शैलेश लेले, डॉ. संगीता पाटकर, चंद्रकांत नामजोशी, संगठन मंत्री शशांक दुबे, सहसचिव डॉ. नंदिनी सक्सेना, संगीता तल्लेरा, नीतू व कोषाध्यक्ष सुभाष पाठक को बनाया गया है।

इन्हें यह जिम्मेदारी दी

संगठन विस्तार प्रमुख रणजीत कालरा, नवाचार रणनीति प्रमुख संजय त्रिवेदी, विचार एवं संस्कृति प्रमुख शैलेन्द्र पांडेय, महिला प्रकोष्ठ एवं सांस्कृतिक गतिविधियां प्रमुख डॉ. अनामिका सोनी को बनाया गया है। वहीं कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. तपस्या ठाकुर, सहकार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अभिलाषा शर्मा व कार्यक्रम समन्वयक रेखा अडसुले को बनाया गया है।

#[also_read ids="3782" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 04 Jun 2026 16:17:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
श्रीकृष्ण मंदिर की जमीन हथियाने के मामले की जांच तेज, डिप्टी कलेक्टर ने किया का निरीक्षण, प्लॉट बेचने वाले नरेंद्र कटारिया को नोटिस जारी https://acntimes.com/shri-krishna-mandir-land-dispute-ratlam-deputy-collector-inspection https://acntimes.com/shri-krishna-mandir-land-dispute-ratlam-deputy-collector-inspection 1993 के यथास्थिति आदेश के बावजूद भूमि पर प्लॉट काटने का है आरोप, मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जमीनों की बंदरबांट के लिए कुख्यात रतलाम शहर के रामदेवजी की घाटी स्थित प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर से जुड़े भूमि विवाद और मंदिर पर लगे ताले के मामले में प्रशासन ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं और मंदिर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा की गई शिकायतों के बाद डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार शर्मा राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसर सहित विवादित भूमि का निरीक्षण किया। प्रशासन ने जमीन पर प्लॉट काटने वाले नरेंद्र कटारिया को नोटिस भी जारी किया है।

जांच दल में डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार शर्मा के अलावा शहर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, पटवारी विजय श्रोत्रिय सहित राजस्व विभाग का अमला उपस्थित रहा। प्रशासनिक टीम ने मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर पर लगे ताले, भूमि की वर्तमान स्थिति तथा विवाद से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का मौके पर परीक्षण किया। इस दौरान मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य संदीप सोनी, डॉ. दिलीप पंड्या, नीलेश सोनी, बसंत पंड्या, जुगल पंड्या सहित क्षेत्र के रहवासी भी उपस्थित रहे और उन्होंने अधिकारियों को विवाद से जुड़े दस्तावेजों एवं तथ्यों की जानकारी दी।

[also_read ids="5717" title="ये भी पढ़ें"]

नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर मांगा जवाब

निरीक्षण के बाद डिप्टी कलेक्टर शर्मा ने तहसीलदार ठाकुर को निर्देश दिए कि संबंधित पक्ष नरेंद्र कटारिया के निवास पर तत्काल नोटिस चस्पा किया जाए तथा सात दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा जाए। नोटिस में प्रशासन की ओर से तीन प्रमुख बातें स्पष्ट करने को कहा गया है।

  • मंदिर पर ताला किस प्रशासनिक अथवा न्यायिक आदेश के आधार पर लगाया गया?
  • मंदिर का संचालन और व्यवस्थाएं वर्तमान में किस आधार पर की जा रही हैं?
  • विवादित भूमि से संबंधित कार्रवाई किन दस्तावेजों के आधार पर की गई?

1993 के आदेश के बावजूद काट दिए प्लॉट

मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य संदीप सोनी ने प्रशासन के समक्ष गंभीर आरोप रखते हुए कहा कि श्रीकृष्ण मंदिर कोर्ट ऑफ वार्ड्स के अधीन आता है। उनके अनुसार वर्ष 1993 में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर मंदिर एवं उससे संबंधित भूमि की यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से दस्तावेजों में हेराफेरी कर मंदिर की भूमि पर चार प्लॉट काटकर बेच दिए गए।

समिति का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में राजस्व अभिलेखों और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर मंदिर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने यह दी चेतावनी

निरीक्षण के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी। उनका कहना है कि यदि सात दिनों के भीतर मंदिर के ताले नहीं खोले गए और भूमि विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो बगलामुखी शक्तिपीठ खाचरोद के पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णानंदजी महाराज के सान्निध्य में क्षेत्र के श्रद्धालु स्वयं ताला तोड़कर मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना शुरू करेंगे। समिति का कहना है कि मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और लंबे समय तक बंद रखना धार्मिक भावनाओं के विपरीत है।

एक सप्ताह पूर्व सौंपा गया था ज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 26 मई 2026 को स्वामी कृष्णानंदजी महाराज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सनातन धर्मावलंबी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा था कि प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर वर्षों से जन-आस्था और सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

[also_read ids="5733" title="ये भी पढ़ें"]

ज्ञापन में दावा किया गया था

  • वर्ष 1976 तक विवादित भूमि राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर के नाम दर्ज थी।
  • बाद में कथित भू-माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से भूमि का क्रय-विक्रय कर दिया गया।
  • मंदिर से जुड़ी संपत्ति को निजी हितों के लिए उपयोग में लाया गया।

एक नजर में विवाद

  • रामदेवजी की घाटी स्थित प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर का मामला।
  • मंदिर पर ताला लगाए जाने को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी।
  • मंदिर से जुड़ी भूमि के कथित विक्रय और प्लॉट काटे जाने के आरोप।
  • 1993 में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश का हवाला।
  • 1976 तक भूमि मंदिर के नाम दर्ज होने का दावा।
  • डिप्टी कलेक्टर द्वारा मौके का निरीक्षण।
  • नरेंद्र कटारिया को सात दिन में जवाब देने का नोटिस।
  • मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी।

[also_read ids="5734" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 04 Jun 2026 14:40:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
एक और खुलासा ! मेहरा नर्सिंग होम और रतलाम हॉस्पिटल सहित तीन और संस्थान भाजपा पार्षद के निशाने पर, सभी आवासीय भूखंडों पर संचालित होने का आरोप https://acntimes.com/bjp-parshad-target-mehra-nursing-home-ratlam-hospital https://acntimes.com/bjp-parshad-target-mehra-nursing-home-ratlam-hospital एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में आवासीय भूखंडों पर संचालित अस्पतालों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शाह नर्सिंग होम के बाद भाजपा पार्षद हितेश कामरेड ने अब मेहरा नर्सिंग होम, रतलाम हॉस्पिटल और महेश्वरी नर्सिंग होम को भी निशाने पर लिया है। पार्षद ने नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत देकर इन अस्पतालों के संचालन, नामांतरण और भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद द्वारा सौंपे गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नगर सुधार न्यास (अब नगर निगम) की आवासीय योजनाओं के भूखंडों पर वर्षों से अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है, जबकि संबंधित भूखंड मूल रूप से आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित किए गए थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि नियमों के विपरीत इन भूखंडों का नामांतरण और व्यावसायिक उपयोग किया गया, जिससे नगर निगम को राजस्व हानि भी हुई है।

इन अस्पतालों पर उठाए सवाल

आयुक्त को दिए गए आवेदन में पार्षद हितेश कामरेड ने मुख्य रूप से तीन अस्पतालों का उल्लेख किया है। शिकायत में कहा गया है कि इन संस्थानों का संचालन डेढ़ दशक से आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधि के रूप में किया जा रहा है।

  • रतलाम हॉस्पिटल : योजना क्रमांक 20, शास्त्रीनगर स्थित आवासीय भूखंड पर संचालित।
  • महेश्वरी नर्सिंग होम : योजना क्रमांक 44, काटजू नगर स्थित आवासीय भूखंड पर संचालित।
  • मेहरा नर्सिंग होम : योजना क्रमांक 44, काटजू नगर स्थित आवासीय भूखंड पर।

नामांतरण प्रक्रिया पर भी उठाया सवाल

पार्षद ने आवेदन में दावा किया है कि संबंधित भूखंडों का नामांतरण नियमों के विपरीत किया गया। उनका कहना है कि यदि किसी भूखंड का स्वरूप परिवर्तित किया जाता है तो सक्षम स्तर से अनुमति और स्वीकृति आवश्यक होती है, लेकिन इस मामले में नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी पूछा है कि यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो अब तक संबंधित भूखंडधारियों के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

[also_read ids="5731" title="ये भी पढ़ें"]

नगर निगम अधिकारियों की भूमिका पर संदेह

शिकायत में केवल अस्पताल संचालकों ही नहीं बल्कि उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच की भी मांग की गई है, जिन्होंने कथित रूप से नियमों के विपरीत नामांतरण अथवा अन्य प्रक्रियाओं को मंजूरी दी। पार्षद ने कहा है कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

एफआईआर दर्ज करने की मांग

आवेदन में पार्षद हितेश कामरेड ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित प्रकरणों की जांच कर एफआईआर दर्ज कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है। साथ ही भूखंडों को उनके मूल आवंटन उद्देश्य के अनुरूप उपयोग में लाने और पट्टे की शर्तों के उल्लंघन पर आवंटन निरस्त करने की मांग की गई है।

शाह नर्सिंग होम के बाद बढ़ा मामला

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही भाजपा पार्षद हितेश कामरेड ने शाह नर्सिंग होम के संचालन को लेकर भी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। अब लगातार तीन और अस्पतालों के नाम सामने आने के बाद शहर में अन्य निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स की भूमि स्थिति एवं अनुमतियों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पार्षद की शिकायतों से निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। कई तो पार्षद की मंशा पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि कोई भी कार्रवाई दुराग्रह से ग्रसित नहीं होकर समान लक्ष्य एवं उद्देश्य से होनी चाहिए।

[also_read ids="5733" title="ये भी पढ़ें"]

नगर निगम और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं। यदि शिकायतों की जांच आगे बढ़ती है तो शहर के अन्य अस्पतालों और संस्थानों के भू-उपयोग एवं अनुमति संबंधी मामलों की भी पड़ताल हो सकती है।

]]>
Wed, 03 Jun 2026 23:56:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
आवासीय भूखंडों पर हो रहा शाह नर्सिंग होम का संचालन, पार्षद हितेश कामरेड ने उठाए नामांतरण और भ्रष्टाचार पर सवाल https://acntimes.com/residential-plots-nursing-home-controversy-ratlam https://acntimes.com/residential-plots-nursing-home-controversy-ratlam नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर भूखंड का नामांतरण निरस्त करने व जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर FIR दर्ज करने की मांग की

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में आवासीय भूखंड का व्यवसायिक उपयोग कर नर्सिंग होम संचालित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में वार्ड क्रमांक 42 से भाजपा पार्षद हितेश कामरेड ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने उक्त भूखंड के नामांतरण निरस्त कर इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

भाजपा पार्षद हितेश कामरेड ने नगर निगम आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि नगर सुधार न्यास की योजना क्रमांक 44 कटजू नगर के भूखंड क्रमांक 124 एवं 125 आवासीय उपयोग के हैं। इसके बावजूद इन भूखंडों पर वर्षों से शाह नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है। पार्षद के अनुसार वर्ष 2023 में नियमों के विपरीत नामांतरण भी हो गया और आवासीय भूमि के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति दी गई।

पार्षद का आरोप है कि आवासीय उपयोग वाली भूमि को व्यावसायिक उपयोग में लाने के लिए नगर निगम की विकास शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से नामांतरण किया गया है। इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है।

[also_read ids="5731" title="ये भी पढ़ें"]

नियमों के उल्लंघन का आरोप

पार्षद ने अपने पत्र में कहा है कि आवासीय भूखंड का व्यावसायिक उपयोग किया जाना नियमों के विपरीत है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आम लोगों के मामलों में विकास शाखा नियमों का हवाला देती है, जबकि इस मामले में कथित तौर पर नियमों को दरकिनार कर दिया गया है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित प्लॉटों पर नर्सिंग होम जैसे व्यावसायिक संस्थान का संचालन करना नियम विरुद्ध है।

निगम को आर्थिक नुकसान का दावा

पार्षद का आरोप है कि आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने के बावजूद संबंधित संपत्ति से आवासीय श्रेणी के अनुसार कर वसूला जा रहा है। इससे नगर निगम को आर्थिक नुकसान भी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि नर्सिंग होम का संचालन नियमों के अनुरूप नहीं होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।

[also_read ids="5728" title="ये भी पढ़ें"]

नामांतरण प्रक्रिया की जांच की मांग

पार्षद हितेश कामरेड ने कहा है कि संबंधित भवनों की लीज अवधि वृद्धि और नामांतरण किस नियम के तहत किया गया, इसकी जांच की जानी चाहिए। पत्र के अनुसार यदि भूमि के मूल स्वरूप में परिवर्तन किया गया है तो आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त होना अनिवार्य है।

पार्षद ने ये की है मांग

  • संबंधित भूखंडों के नामांतरण की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए।
  • पूर्व में किए गए नामांतरण की समीक्षा कर उसे निरस्त किया जाए।
  • प्लॉटों को उनके मूल आवासीय स्वरूप में वापस लाया जाए।
  • आवंटन की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर प्लॉट आवंटन निरस्त किया जाए।
  • नियमों के विपरीत नामांतरण करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज हो।

अब निगाहें निगम प्रशासन पर

लिखित शिकायत सामने आने के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नगर निगम प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है। यदि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है तो यह मामला नगर निगम की कार्यप्रणाली, भूमि उपयोग नियमों और नामांतरण प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े कर सकता है।

[also_read ids="5727" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 03 Jun 2026 00:08:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
“मैं अधिकारी नहीं, आपका साथी हूं” &पदभार ग्रहण करने के बाद बोले नए DPC अखिलेश राजपूत, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने किया स्वागत https://acntimes.com/akhilesh-rajput-took-charge-as-dpc-ratlam https://acntimes.com/akhilesh-rajput-took-charge-as-dpc-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम। लंबे समय से रिक्त चल रहे जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम के महत्वपूर्ण पद जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) पर सोमवार को अखिलेश राजपूत ने पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार ग्रहण करने पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नवागत डीपीसी अखिलेश राजपूत के स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने किया। संघ पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने पुष्पमालाओं के साथ उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संघ की ओर से संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील गौड़ एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में संगठन पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने रतलाम जिले को शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों का भरोसा भी दिलाया।

[also_read ids="5647" title="ये भी पढ़ें"]

पदनाम में ही लिखा है समन्वयक- अखिलेश राजपूत

पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) राजपूत ने शिक्षकों और संघ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं कोई अधिकारी नहीं हूं, मेरे पदनाम में ही समन्वयक लिखा है। मैं भी आपका ही साथी हूं। हमें शासन की समस्त योजनाओं को सफलतापूर्वक जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। इसके लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी। आपके सहयोग के बिना शासन की विभिन्न योजनाओं को पूरी सफलता के साथ लागू नहीं किया जा सकता। जहां भी किसी प्रकार की परेशानी आएगी, मैं सबसे आगे आपके साथ खड़ा रहूंगा। हम सभी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे तभी सफलता प्राप्त कर सकेंगे।”

[also_read ids="5712" title="ये भी पढ़ें"]

ये रहे उपस्थित

स्वागत कार्यक्रम में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील गौड़, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटी, जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश परमार, जिला उपाध्यक्ष हरिराम जाटवा, रमेश उपाध्याय, किरण पाटीदार, जिला सह कोषाध्यक्ष सावन पारगी, जिला संयोजक राजेंद्र सिंह राठौर, कैलाश सिंह जादौन, तरन्नुम जहाँ, रामलाल निनामा, धर्मेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह सिसौदिया, कैलाश डामोर, जितेंद्र डामर, गोविंद पाटीदार, भूप्रकाश मालवीय, जगदीश शर्मा, प्रकाश वर्मा, तोलराम कुलमी, रमेश वाघेला, महेन्द्र सिंह राठौर, दिलीप दखड़िया, धर्मेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

[also_read ids="5616" title="ये भी पढ़ें"]

नई गति मिलने की उम्मीद

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन डीपीसी धर्मेंद्र सिंह हाड़ा के स्थानांतरण के बाद पद रिक्त था। इस दौरान एपीसी राजेश झा के पास डीपीसी रतलाम का अतिरिक्त प्रभार था। अब अखिलेश राजपूत के पदभार ग्रहण करने से जिला शिक्षा केन्द्र के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
[also_read ids="5722" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 02 Jun 2026 22:54:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! भाजपा जिलाध्यक्ष की कार पर हमला, गोफन से बरसाए पत्थर, एक कार्यकर्ता घायल, जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बाल&बाल बचे https://acntimes.com/bjp-district-president-pradeep-upadhyay-car-attacked-in-ratlam https://acntimes.com/bjp-district-president-pradeep-upadhyay-car-attacked-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की कार पर मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने गोफन से पत्थर बरसाए। इससे वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए और कार में सवार एक युवा कार्यकर्ता घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8.00 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और भाजपा जिला उपाध्यक्ष जुबिन जैन एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रतलाम से रावटी की ओर जा रहे थे। दोनों नेता जिस सफारी वाहन में सवार थे, वह जिला उपाध्यक्ष जैन का है। जैसे ही वाहन ग्राम आमलीपाड़ा के पास पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर दिया।

गोफन से किए हमले में युवक घायल

हमलावरों द्वारा फेंके गए पत्थर सीधे वाहन के शीशों से टकराए। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन के कांच फूट गए। कांच के टुकड़े और पत्थर लगने से वाहन में सवार चिराग नामक युवक के सिर में चोट आई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के दौरान वाहन में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष पाध्याय, जिला उपाध्यक्ष जैन और चालक बाल-बाल बच गए।

[also_read ids="5729" title="ये भी पढ़ें"]

राजनीतिक हलकों में चर्चा, पुलिस पर बढ़ा दबाव

भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने एसीएन टाइम्स को बताया कि घटना की जानकारी दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव को मौखिक और लिखित में दी है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आमलीपाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश के लिए सघन तलाशी अभियान एवं नाकाबंदी की जा रही है।

जिले में सत्तारूढ़ दल के शीर्ष पदाधिकारी की गाड़ी पर हुए इस हमले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश देखा जा रहा है।

[also_read ids="5728" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 02 Jun 2026 22:01:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
दास्तान&ए&26/11 की दर्दनाक रात ! कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर रिलीज, ये कहानी है मुंबई में आतंकी हमले के बीच नर्सों की बहादुरी की https://acntimes.com/bharat-bhagya-viddhaata-trailer-release-kangana-ranaut-2611-mumbai-attack-film https://acntimes.com/bharat-bhagya-viddhaata-trailer-release-kangana-ranaut-2611-mumbai-attack-film कामा अस्पताल में फंसे सैकड़ों लोगों को बचाने के संघर्ष पर आधारित फिल्म, 12 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

एसीएन टाइम्स @ मुंबई । अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात नर्सों और मेडिकल स्टाफ के साहस, समर्पण और मानवता की कहानी को पर्दे पर लाती है। ट्रेलर के सामने आते ही 26/11 हमलों की दर्दनाक यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं।

करीब 2 मिनट 24 सेकंड लंबे ट्रेलर में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों की भयावह परिस्थितियों के बीच अस्पताल के भीतर चल रहे संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म का फोकस उन स्वास्थ्यकर्मियों पर है जिन्होंने जान का जोखिम उठाकर अस्पताल में मौजूद मरीजों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया था।

‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से देखने को मिल सकती है।

नर्सों की अनसुनी कहानी को मिला सिनेमाई रूप

फिल्म केवल आतंकी हमले की कहानी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नर्सिंग पेशे से जुड़े सामाजिक नजरिए, चुनौतियों और जिम्मेदारियों को भी सामने लाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि समाज अक्सर नर्सों के योगदान को पर्याप्त महत्व नहीं देता, जबकि संकट की घड़ी में वही सबसे आगे खड़ी दिखाई देती हैं।

कहानी का मुख्य आधार कामा अस्पताल में घटी वे घटनाएं हैं, जब आतंकियों ने अस्पताल परिसर में प्रवेश कर गोलीबारी की थी। उस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों, नर्सों और सपोर्ट स्टाफ ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

[also_read ids="5711" title="ये भी पढ़ें"]

नर्स के किरदार में दिखीं कंगना रनौत

फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में उनका किरदार अपने पेशे के प्रति समर्पण और मरीजों की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करता नजर आता है। एक दृश्य में वह नर्सिंग पेशे की शपथ को याद करते हुए लोगों की जान बचाने के लिए संघर्ष करती दिखाई देती हैं। कंगना के साथ अभिनेत्री गिरिजा ओक भी नर्स के महत्वपूर्ण किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में दोनों कलाकारों के भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण दृश्यों को प्रमुखता से दिखाया गया है।

मनोज तापड़िया ने संभाली कमान

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का लेखन और निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है। वहीं कंगना रनौत ने पेन इंडिया के सहयोग से इस फिल्म का निर्माण भी किया है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, सुहिता थाटे, आशा शेलार, प्रिया बेर्डे, ईशा डे, रसिका अघासे, अमृता नामदेव, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

[also_read ids="5719" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 02 Jun 2026 19:34:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
दिनदहाड़े नथ लूटने वाले 2 बदमाश 10 घंटे में दबोचे, दो जिलों में महिलाओं को बना रहे थे निशाना https://acntimes.com/ratlam-police-arrested-two-nose-ring-snatchers-within-10-hours https://acntimes.com/ratlam-police-arrested-two-nose-ring-snatchers-within-10-hours माणकचौक पुलिस और साइबर सेल की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो वारदातों का खुलासा; सोने की नथ, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महिलाओं को निशाना बनाकर दिनदहाड़े सोने की नथ लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को रतलाम पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। माणकचौक पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों से दो लूट की वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य की सोने की नथ, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।

एसपी अमित कुमार ने वारदात का खुलासा पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि 1 जून 2026 को फरियादी जगदीश मईड़ा ने माणकचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि दोपहर करीब 12:30 बजे बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी को डराकर नाक में पहनी सोने की नथ छीन ली और फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर माणकचौक थाने में अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में प्रकरण दर्ज किया गया।

एसपी के निर्देशन में एएसपी विवेक कुमार एवं सीएसपी अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में महिला से नथ लूटने की वारदात कबूल कर ली।

[also_read ids="5728" title="ये भी पढ़ें"]

रावटी क्षेत्र की वारदात भी कबूली

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 30 मई 2026 को थाना रावटी क्षेत्र में भी एक महिला की नाक से सोने की नथ छीनने की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया। इस मामले में थाना रावटी में अपराध क्रमांक 357/2026 दर्ज है। आरोपियों ने रावटी से लूटी गई नथ को 30 हजार रुपए में गिरवी रखने की जानकारी दी, जिसे पुलिस ने उनके मेमोरेण्डम के आधार पर बरामद कर लिया।

ये हुए गिरफ्तार

  • विष्णु पिता बागजी मईड़ा (19) निवासी नरसिंग नाका, थाना रावटी, जिला रतलाम।
  • मोहन पिता शैतान भाभर (19) निवासी मलवासी नाका, थाना रावटी, जिला रतलाम।

बरामद हुआ सामान

  • सोने की एक नथ (लगभग 5 ग्राम) - कीमत लगभग 80 हजार रुपए।
  • एक सोने की नथ (लगभग 9 ग्राम) - कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपए।
  • मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 ZN 7458 - कीमत लगभग 90 हजार रुपए।
  • नकद 26,150 रुपए।
  • दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन

[also_read ids="5727" title="ये भी पढ़ें"]

इनकी रही अहम् भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान (थाना प्रभारी माणकचौक), निरीक्षक सुरेन्द्र गाडरिया (थाना प्रभारी रावटी), सहायक उप निरीक्षक आशीष मांगरिया, प्रधान आरक्षक राजेश मईड़ा, दीपक बौरासी, राजसिंह, आरक्षक हेमन्त यादव, महेश मईड़ा, जीवन विश्वकर्मा, प्रवीणा, सीसीआर आरक्षक देवेन्द्रसिंह डोडिया, मानसिंह मकवाना, चंदर मार्को, अशरफ, वीरेंद्र तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसौदिया, बहादुर सिंह और प्रेमप्रकाश की विशेष भूमिका रही।

[also_read ids="5722" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 02 Jun 2026 18:54:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
शराबी TTE की करतूत ! कार को मारी टक्कर, GRP चौकी पर पत्रकारों से की अभद्रता, विरोध के बाद सार्वजनिक रूप से मांगी माफी https://acntimes.com/drunk-railway-tte-crash-controversy-ratlam-grp https://acntimes.com/drunk-railway-tte-crash-controversy-ratlam-grp हादसे के बाद पुलिस चौकी में मचा बवाल, टीटीई के साथियों पर मामले को दबाने की कोशिश के आरोप

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के डाट की पुल क्षेत्र में रविवार रात एक शराबी रेलवे टीटीई की लापरवाही ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में धुत टीटीई ने अपनी चार पहिया कार से अन्य वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शराबी टीटीई और उसके समर्थक ने कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से जीआरपी थाने पर अभद्रता भी की। पत्रकारों ने इस पर नाराजी जताई तो सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।

[follow_us]

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 9.30 बजे की डाट की पुल क्षेत्र की हैं। यहां शराब के नशे में वाहन को टक्कर मारने वाले और हंगामा करने वाले टीटीआई का नाम दिनेश संधु बताया जा रहा है। टीटीई नशे में इतना धुत्त था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और टीटीई संधु को रेलवे कॉलोनी स्थिति जीआरपी चौकी लेकर पहुंची।

टीटीई संधु के कुछ साथी भी जीआरपी चौकी पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर मीडियाकर्मी भी चौकी पहुंच गए। उन्हें कवरेज करते देख टीटीई और उसके साथी भड़क गए और मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगे। कुछ ने बहस करते हुए कवरेज में बाधा डालने का प्रयास भी। इससे चौकी परिसर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

जीआरपी की भूमिका पर भी उठे सवाल, प्रेस क्लब ने संभाला मोर्चा

पूरे घटनाक्रम के दौरान जीआरपी की कार्यशैली पक्षपातपूर्ण नजर आई। आरोप है कि चौकी पर पदस्थ पुलिसकर्मी ने पत्रकारों के साथ अभद्रता कर रहे टीटीई को रोकने के बजाय उनका बचाव करने का प्रयास किया। इसे लेकर पत्रकारों ने आपत्ति जताई। टीटीई और जीआरपी के इस रवैये की जानकारी पत्रकार समीर खान ने रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गौस्वामी को दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी, आरिफ कुरैशी, विजय मीणा, साजिद खान, मोहम्मद हुसैन, नीरज कुमार शुक्ला, नवीन टांक, आमीन हुसैन, फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौके पर पहुंच गए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान अन्य पत्रकार साथी भी पूरे समय दूरभाष पर घटनाक्रम पर नजर रखे हुए थे।

[also_read ids="5727" title="ये भी पढ़ें"]

टीआई पाटीदार ने फटकारा, टीटीई ने मांगी माफी

पत्रकारों ने पूरे घटनाक्रम से रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार को भी अवगत कराया। तब तक जीआरपी थाना प्रभारी सोहन पाटीदार भी चौकी पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। उन्होंने चौकी स्टाफ को फटकार भी लगाई। बाद में अभद्रता के आरोपों से घिरे टीटीई संधु और उसके साथी सुुमित को भी चौकी बुलाया गया जहां उन्होंने सार्वजनिक रूप से पत्रकारों से माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ।

[also_read ids="5722" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 01 Jun 2026 23:46:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
दैनिक भास्कर के MD सुधीर अग्रवाल सहित दो के विरुद्ध FIR दर्ज, 5 वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न से जुड़ा है मामला https://acntimes.com/pocso-act-case-against-dainik-bhaskar-md-sudhir-agrawal https://acntimes.com/pocso-act-case-against-dainik-bhaskar-md-sudhir-agrawal पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में पॉक्सो व जेजे एक्ट और बीएनएस के तहत दर्ज हुआ केस

एसीएन टाइम्स @ भोपाल / जयपुर । देश के प्रमुख मीडिया समूहों में शामिल दैनिक भास्कर के प्रबंध निदेशक (MD) सुधीर अग्रवाल और भोपाल संस्करण के एक क्राइम रिपोर्टर के खिलाफ बाल संरक्षण कानूनों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि 5 वर्षीय यौन उत्पीड़न पीड़िता से संबंधित समाचार प्रकाशित करते समय ऐसी जानकारियां सार्वजनिक की गईं, जिनसे बच्ची की पहचान उजागर होने की संभावना बन गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 को दैनिक भास्कर के भोपाल संस्करण में एक समाचार प्रकाशित हुआ था। इसमें पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना का उल्लेख किया गया था। शिकायत में कहा गया है कि खबर में ऐसी सूचनाएं शामिल थीं, जिनके आधार पर किसी की भी पीड़िता और उसके परिवार की पहचान तक पहुंच संभव हो गई थी। बाल यौन अपराधों से जुड़े मामलों में भारतीय कानून में पीड़ित की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखने का स्पष्ट निर्देश है। जयपुर की अधिवक्ता रितिका पारीक ने जयपुर में दैनिक भास्कर के एमडी सहित अन्य के विरुद्ध शिकायत की थी।

[also_read ids="2390,3824" title="ये भी पढ़ें"]

अखबार प्रबंधन पर ये हैं आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रकाशित समाचार में बच्ची के निवास क्षेत्र का उल्लेख किया गया था। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले एक वकील का नाम भी प्रकाशित कर दिया गया। खबर में पीड़िता के पिता के कार्यस्थल की जानकारी भी दी गई। इतना ही नहीं यह भी बताया गया कि बच्ची किस स्कूल में पढ़ती है। अधिवक्ता पारीक का आरोप है कि समाचार अखबार के साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी प्रकाशित किया गया। इन सभी सूचनाओं को एक साथ देखने पर पीड़िता की पहचान तक पहुंचना आसान था। पारीक के अनुसार यह सामान्य पत्रकारिता की त्रुटि नहीं, गंभीर लापरवाही है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

लंबे इंतजार के बाद हुई कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एडवोकेट रितिका पारीक ने जयपुर के बजाज नगर थाने में आवेदन दिया था, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों (डीसीपी, पुलिस कमिश्नर और डीजीपी आदि) तक शिकायत पहुंचाई। इसके पश्चात जीरो में एफआईआर दर्ज की गई। समाचार और घटना का संबंध भोपाल से होने से जयपुर पुलिस ने प्रकरण मध्यप्रदेश पुलिस को भेजा।  

मामला भोपाल के एमपी नगर थाने पहुंचा। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 72(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 23(2) और जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट की धारा 74 में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि समाचार के प्रकाशन में किन-किन व्यक्तियों की भूमिका रही और क्या वास्तव में कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है।

[also_read ids="3825,3916" title="ये भी पढ़ें"]

एक्ट और लगाई गई धाराओं में सजा के प्रावधान

POCSO (Protection of Children from Sexual Offences Act), 2012 : बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया विशेष कानून है। यह 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों पर लागू होता है। इस कानून की प्रमुख विशेषताओं में यह शामिल है कि यह लड़कों और लड़कियों दोनों पर समान रूप से लागू होता है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे की सहमति को कानूनी मान्यता नहीं दी जाती। साथ ही पीड़ित की पहचान सार्वजनिक करना अपराध माना जाता है। इसमें सख्त सजा का प्रावधान है।

प्रबंधन के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धारा 23 (2) लगाई गई है। यह धारा मीडिया संस्थानों और प्रकाशनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय करती है कि किसी बाल यौन अपराध पीड़ित की पहचान से जुड़ी कोई भी जानकारी प्रकाशित नहीं की जा सकती।

जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट यानी Juvenile Justice (Care and Protection of Children) Act, 2015 : बच्चों की देखरेख, संरक्षण, पुनर्वास और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए बनाया गया कानून है। यह कानून बच्चों की पहचान और निजता की रक्षा को विशेष महत्व देता है। धारा 74 के तहत किसी भी बच्चे की पहचान, फोटो, पता, स्कूल या ऐसी जानकारी प्रकाशित करना प्रतिबंधित है, जिससे उसकी पहचान उजागर हो सके। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई और दंड का प्रावधान है।

प्रकरण में जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट की धारा 74 भी शामिल है। यह धारा बच्चों की पहचान सार्वजनिक किए जाने पर रोक लगाती है।

भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 : भारत का नया आपराधिक कानून है, जिसने भारतीय दंड संहिता (IPC) का स्थान लिया है। यह कानून अपराधों और उनके दंड से संबंधित प्रावधानों को परिभाषित करता है।

प्रकरण में BNS की धारा 72(1) लगाई गई है। यह धारा पीड़ित की पहचान उजागर करने से संबंधित है। विशेष रूप से यौन अपराधों के मामलों में किसी पीड़ित का नाम, पता, फोटो या ऐसी कोई जानकारी प्रकाशित करना, जिससे उसकी पहचान हो सके, दंडनीय अपराध है। इसके उल्लंघन पर कारावास, जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है। 

[also_read ids="4115,4826" title="ये भी पढ़ें"]

सुप्रीम कोर्ट भी दे चुका स्पष्ट निर्देश

बाल यौन अपराधों से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट समय-समय पर पीड़ितों की गोपनीयता बनाए रखने पर जोर देता रहा है। न्यायालय ने अपने विभिन्न फैसलों में कहा है कि पीड़ित की पहचान, सम्मान और निजता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी माध्यम प्रिंट, डिजिटल या सोशल मीडिया में ऐसी जानकारी प्रकाशित करना, जिससे पीड़ित की पहचान का अनुमान लगाया जा सके, गंभीर कानूनी परिणामों को जन्म दे सकता है।

ACP भारद्वाज के तबादले को लेकर भी चर्चाएं

मामले के बीच भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र के तत्कालीन असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर मनीष भारद्वाज के अचानक हुए तबादले को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। हालांकि इस तबादले को एफआईआर से जोड़ने वाली कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। अभी केवल अटकलें और चर्चाएं ही चल रही हैं।

[also_read ids="5722,5623" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 31 May 2026 22:13:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में 2 जून से होगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, महामंडलेश्वर चिदम्बरानंद सरस्वती करेंगे कथा वाचन https://acntimes.com/ratlam-mein-2-june-se-hoga-shrimad-bhagwat-katha-gyan-yagya https://acntimes.com/ratlam-mein-2-june-se-hoga-shrimad-bhagwat-katha-gyan-yagya एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री हरिहर सेवा समिति, श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट एवं भट्ट परिवार के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 9 जून तक श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। इसमें केशवपुर मठ के महंत स्वामी 1008 महामंडलेश्वर चिदम्बरानंद सरस्वती (मुंबई) कथा वाचन करेंगे।

मीडिया प्रभारी राकेश पोरवाल ने बताया कि ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 2 जून (मंगलवार), 2026 को सायं 4.00 बजे बंजली-सैलाना रोड रतलाम स्थित दयाल वाटिका में होगा। पोरवाल के अनुसार कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वाचन किया जाएगा। इसमें शोभायात्रा, परीक्षित जन्म एवं शुकदेव आगमन, सती एवं ध्रुव चरित्र, राम जन्म, कृष्ण जन्म, कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, गोप गीत, रुक्मिणी विवाह, भगवान का विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित का अंतिम उपदेश, पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण आदि शामिल रहेंगे। कथा के परीक्षित श्यामा देवी एवं मोहनलाल भट्ट रहेंगे।

[also_read ids="5722" title="ये भी पढ़ें"]

आयोजन की तैयारियों के तहत ग्राम बंजली स्थित दयाल वाटिका में कथा स्थल पर पंडाल पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मोहनलाल भट्ट, राजाराम मोतियानी, कैलाश व्यास, सुनील भट्ट, महेंद्र भट्ट एवं हरीश सुरोलिया ने पंडाल पूजन कर आरती की। आयोजन के संरक्षकों में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, समाजसेवी डॉ. राजेश शर्मा, भेरूलाल शर्मा, प्रकाश मजावदिया, मनोहर पोरवाल, सचिन तिवारी, नवीन व्यास, अभय काबरा, ललित दख, पातीराम शर्मा, सुभाष सोनी, जसपाल बग्गा, राजेश धनोतिया, विश्वजीत टंडन, गोविंद काकानी एवं सतीश झंवर आदि शामिल किए गए हैं। मदनलाल भट्ट, रमेशचंद्र भट्ट, ओमप्रकाश भट्ट, जगदीशचंद्र राव, शांतिलाल राव एवं हेमंत राव ने नगर के धर्मप्रेमी नागरिकों से इस ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

[also_read ids="5717" title="ये भी पढ़ें"]

आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का सर्वोत्तम समय पुरुशोत्तम मास

बता दें, कि अधिक मास भगवान विष्णु (पुरुषोत्तम) को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पवित्र मास में किए गए जप, तप, दान और धार्मिक अनुष्ठानों का फल अनंत गुना प्राप्त होता है। पद्म पुराण में वर्णित है कि इस मास में भगवान विष्णु के नाम का जाप, व्रत, कथा श्रवण और दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसे आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का सर्वोत्तम समय माना गया है।

]]>
Sun, 31 May 2026 20:10:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
नवागत रतलाम BRC सुरेखा माना ने संभाला पदभार; आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने किया स्वागत https://acntimes.com/ratlam-brc-surekha-mana-padbhar-grahan https://acntimes.com/ratlam-brc-surekha-mana-padbhar-grahan एक वर्ष से रिक्त था बीआरसी पद, पदभार ग्रहण के बाद कार्यालय में लौटी चहल-पहल; शिक्षकों ने विकासखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का जताया संकल्प

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जनपद शिक्षा केंद्र में लंबे समय से रिक्त चल रहे विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) पद पर आखिरकार नियुक्ति हो गई। सुरेखा माना ने शुक्रवार को रतलाम बीआरसी का पदभार ग्रहण कर लिया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम ने उनका भव्य स्वागत कर मिठाई खिलाई। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और रतलाम विकासखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।

लगभग एक वर्ष से रिक्त विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) पद पर सुरेखा माना (उच्च माध्मिक शिक्षक) नियुक्त किया गया। लंबे समय से रिक्त महत्वपूर्ण पद पर इस नियुक्ति से शिक्षा विभाग और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। जो बीआरसी कार्यालय प्रायः सुनसान नजर आता था वहां फिर से चहल-पहल लौटती दिखाई दी। पदभार ग्रहण अवसर पर अनेक संगठनों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने बीआरसी माना का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम द्वारा संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में नवागत बीआरसी माना का भव्य स्वागत किया गया। संघ पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला और जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने कहा कि रतलाम विकासखंड को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संघ हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षक हितों और शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

[also_read ids="5712" title="ये भी पढ़ें"]

मिलकर करेंगे समस्याओं का समाधान- माना

वहीं, नवागत बीआरसी सुरेखा माना ने भी सभी शिक्षकों और संगठन पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करेंगे और रतलाम विकासखंड को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उसके समाधान के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, जिला सचिव राजेश स्वर्णकर, जिला उपाध्यक्ष हरिराम जाटवा, बीएससी धर्मेंद्र शर्मा, रामलाल निनामा, जन शिक्षक साथी जितेंद्र डामर, गोविंद पाटीदार, राजेंद्र सिंह राठौर, कैलाश डामोर, महेंद्र सिंह राठौर, भू प्रकाश मालवीय, शांतिलाल गामड़, अलका यादव, योगिता सोलंकी, सारिका व्यास, राखी खंडेलवाल, तरन्नुम जहां सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

[also_read ids="5722,5719,5723,5720" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 29 May 2026 20:03:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
यात्री कृपया ध्यान दें ! वडोदरा मंडल में ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें प्रभावित, इंटरसिटी और स्पेशल ट्रेनों का समय बदला https://acntimes.com/vadodara-mandal-train-block-effect https://acntimes.com/vadodara-mandal-train-block-effect स्टील गर्डर बदलने के कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित, कुछ ट्रेनें रेगुलेट तो एक री-शेड्यूल

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल अंतर्गत सूरत–वडोदरा रेलखंड पर इटोला–वरनामा स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज क्रमांक 567 पर स्टील गर्डर बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए लिए जाने वाले पावर ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य के चलते 3 ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय एवं ठहराव संबंधी जानकारी अवश्य जांच लें। यात्री विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

प्रभावित ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 19012 दाहोद–वलसाड इंटरसिटी एक्सप्रेस
    28 मई 2026 को दाहोद से चलने वाली यह ट्रेन लगभग 35 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर सेंट्रल स्पेशल
    31 मई 2026 को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली यह ट्रेन करीब 30 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 09031 उधना–हसनपुर रोड स्पेशल
    31 मई 2026 को उधना से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन 2 घंटे 30 मिनट री-शेड्यूल होकर चलेगी।

[also_read ids="5722,5723,5720,5719" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 27 May 2026 21:03:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
ईसाई समाज के सम्मेलन में हंगामा, विहिप&बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा https://acntimes.com/ratlam-christian-conference-controversy https://acntimes.com/ratlam-christian-conference-controversy यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल रतलाम (यूसीसीआर) और रतलाम पास्टर्स फैलोशिप के संयुक्त तत्वावधान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के होटल अजंता पैलेस में आयोजित दो दिवसीय मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन विवादों में घिर गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए आयोजन स्थल पर प्रदर्शन किया। इससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई। दोनों पक्षों ने नारेबाजी की। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच।

जानकारी के अनुसार यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल रतलाम (यूसीसीआर) और रतलाम पास्टर्स फैलोशिप के संयुक्त तत्वावधान में 26 और 27 मई को मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता होटल परिसर पहुंचे और आयोजन में हिंदू परिवारों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि सम्मेलन की आड़ में धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा है।

दोनों पक्षों में तीखी बहस, लगे नारे

विरोध प्रदर्शन के दौरान होटल परिसर के बाहर नारेबाजी शुरू हो गई। इस दौरान मसीही समुदाय के कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए, जबकि विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” के नारे लगाए। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। माहौल गर्माने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। 

[also_read ids="5719" title="ये भी पढ़ें"]

जानकारी मिलते ही, डीएसपी अजय सारवान, थाना प्रभारी गायत्री सोनी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मोर्चा संभाला। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए हॉल का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत रहने और उकसावे वाली गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी। मामले में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। सभी कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विहिप-बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारी राधेश्याम रावल, मुकेश व्यास सहित अन्य कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सम्मेलन में लगभग 50 प्रतिशत हिंदू परिवार मौजूद थे। इससे धर्मांतरण की आशंका पैदा होती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की।

आयोजकों ने कहा- धर्मांतरण के आरोप निराधार

यूसीसीआर के जिला सचिव बिनोय कुरियाकोस ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति को जबरन नहीं बुलाया गया और धर्मांतरण जैसी कोई गतिविधि कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में शामिल सभी लोग अपनी इच्छा से पहुंचे थे और सभी प्रतिभागियों को पहचान-पत्र भी जारी किए गए थे।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन पूरी तरह मसीही समुदाय के लिए आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम था। उनके अनुसार कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी केवल मसीही समाज के बीच किया गया था। सम्मेलन में शामिल होने के लिए 50 रुपए का पंजीकरण रखा गया था तथा प्रतिभागियों से हस्ताक्षर लेकर स्वैच्छिक सहमति भी ली गई थी।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल आत्मिक उन्नति और धार्मिक प्रवचन था। सम्मेलन में जयपुर के आचार्य विकास मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, जबकि संगीत एवं आराधना का संचालन पी. एस. विलियम मैसी द्वारा किया गया।

[also_read ids="5722" title="ये भी पढ़ें"]

UCCR अध्यक्ष सहित 11 के खिलाफ केस दर्ज

स्टेशन रोड थाने पर यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल रतलाम के अध्यक्ष लालू पिता विजय स्टीफन, सेक्रेटरी विनोई पिता कुरिया, जोश मैथ्यू पिता के. सी. मथाई, कुलदीप पिता चंदसिंह डेनियल, देवेंद्र पिता लक्ष्मीनारायण गजधर, दीपक पिता डेविड विलियम, शिवदयाल बिहारे,  सत्या पिता सखा राव, आर. सी. पटेल, हनुमानदीन पटेलबृजेश के विरुद्ध धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन्होंने आयोजन बिना अनुमति के किया। वहीं बजरंग दल के हेमंतसिंह ठाकुर की शिकायत पर अपार पिता राजेश बेदी के खिलाफ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है।

[also_read ids="5714" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 27 May 2026 19:14:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
गोल्ड के बदले ‘प्लेटिनम’ खरीदने से पहले सावधान ! क्योंकि, ‘श्री’ बने ‘साईं’ तो आदेश फाइल में दफन हो जाते हैं, ये ‘हिम्मत’ की बात है... https://acntimes.com/neer-ka-teer-gold-platinum-himmat-in-ratlam https://acntimes.com/neer-ka-teer-gold-platinum-himmat-in-ratlam नीरज कुमार शुक्ला

रतलाम की जनता बहुत भोली है इसलिए कतिपय लोग उसे लुभाने के लिए सदैव सक्रिय रहते हैं। अचानक ही विकास कार्यों के भूमि पूजन की बाढ़ आ गई है। जो कल तक सत्ता को कोसते नहीं थकते थे, वे आज मंचों पर प्रशस्ति गान करते नजर आ रहे हैं। पीएम के एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की तो कुछ लोग प्लेटनिम ही बेचने लगे। जिन दफ्तरों की चौखटों में घुसने के लिए जनप्रतिनिधियों तक को धरना देना पड़े वहां जनता की भी उम्मीदें टूटती नजर आती हैं। कहीं श्री को साईं बना लेने के कारण कोई आदेश फाइलों में दफन है तो किसी की सुनवाई सिर्फ इसलिए नहीं हो रही है क्योंकि उनके पास सिस्टम से टकराने की हिम्मत रखने वाला दोस्त नहीं है।

पीएम की अपील, प्लेटिनम वालों की पौबारह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है। इससे जहां मोदी समर्थकों और विरोधियों को बहस करने का मुद्दा मिल गया है। रतलाम को स्वर्ण नगरीकहते हैं, और इसकी वजह है यहां मिलने वाले सोने की शुद्धता। यहां सोने के साथ सपने, भ्रम और चमकदार छलावे भी बिकते हैं। इसमें माहिर लोग कोई अवसर नहीं छोड़ते। हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फारसी क्या... तो एक बानगी देख ली जिए...

रतलाम शहर में या आस-बात बहुत ऊंचे पर्वत नहीं है... लेकिन यहां ऐसी वैली’ (घाटी) उपलब्ध हैं। इन ‘वैली’ में अब ‘प्लेटिनम’ के नाम पर सपने भी बेचे जा रहे हैं, जहां कोई भी अपनी खून-पसीने की गाढ़ी कमाई फंसा सकता है। पीएम ने गोल्ड नहीं खरीदने की अपील की है लेकिन प्लेटिनम में निवेश के लिए भी नहीं कहा है। इसलिए गोल्ड के बदले आंख मूंद कर प्लेटिनम न खरीदने लग जाएं। अगर पैसा जरूरत से ज्यादा है और जोखिम उठाने का शौक भी, तो फिर कोई क्या ही समझाए आप जहां चाहें फंसा दें, ऐसा करने से न तो पीएम रोकेंगे, न हम।

हमारी तो सिर्फ इतनी ही सलाह है, कि- प्लेटिनमखरीदते समय सावधानी जरूर बरतें, पहले बेचने वालों का इतिहास-भूगोल (रिकॉर्ड) जरूर जांच लें। कहीं ऐसा न हो कि आप कीमतीमानकर किसी चीज में अपना भरोसानिवेश करें, उसकी कीमत बाद में फूटी कौड़ीजितनी भी न मिले। तब यही हरियाली से लदी ‘वैली’ आपको निवेश नहीं, आर्थिक ‘मुक्तिधाम’ नजर आएगी।

श्री बने साईं’ तो समाधि ले लेते हैं आदेश !

रतलाम के जमीनबाजों का हाजमा इतना मजबूत है कि सरकारी जमीन भी इन्हें अपच नहीं होने देती। ये लोग मंदिरों से लेकर सरकारी जमीन तक ऐसे हजम कर जाते हैं, जैसे कब्जा नहीं, पैतृक विरासत हो। कहीं कोई मंदिर की जमीन पचाकर बैठा है तो कोई किसी भूखंड पर कुंडली मारकर। जिनकी जमीनें इन कबरबिज्जुओं की पकड़ में है वे न्याय की आस में दफ्तर-दर-दफ्तर चक्कर लगा-लगा कर चप्पलें घिसते रहते हैं। जनता अब जान चुकी है- जो तंत्र अपनी जमीन नहीं बचा पा रहा, वह आम आदमी का हक क्या बचाएगा?

विडंबना देखिए, शहर के पटरी पार इलाके में नैतिकता पढ़ाने वालों पर ही सरकारी नाला डकारने के आरोप हैं। इसकी पुष्टी सरकारी तंत्र ने ही की थी। तब कागज गरजे, आदेश निकले, जुर्माना लगा... लगा था अब कब्जे की ईंटें गिरेंगी, लेकिन 11 महीने में न जाने ऐसा क्या हुआ कि अब फाइलें हिलना ही बंद हो गईं। अब तो लगता है कि जिम्मेदारों के मुंह में दही ही जम गया है। इलाके में चर्चा है कि ‘श्री’ जब किसी की ‘साईं’ हो जाए, तो सरकारी आदेश भी फाइलों में समाधि ले लेते हैं। 

[also_read ids="5545" title="ये भी पढ़ें"]

सवाल हिम्मत का...

सिस्टम से टकराने की ‘हिम्मत’ हो तो कुर्सियां भी सतर्क हो जाती हैं और फाइलों की चाल भी अचानक तेज पड़ जाती है। इसके उलट आम आदमी सिर्फ आवेदन देता है लेकिन उसके हिस्से ताऱीखें, आश्वासन ही आते हैं। पिछले दिनों हुआ घटनाक्रम इसकी गवाही दे रहा है। हाल ही में एक पुराने राजनीतिक योद्धा ने अपने परिचित की जमीन के मामले में पुलिस कप्तान के दफ्तर के बाहर ऐसी ‘बैठक’ जमाई कि बरसों से सुस्त दिख रही सरकारी मशीनरी ने उसी शाम चुस्ती का प्रदर्शन कर दिया।

नेता जी के समर्थक इसे जनहित के लिए लाठी उठाना बता रहे हैं, जबकि विरोधियों को इसमें राजनीतिक वजूद बनाए रखने की बेचैनी नजर आ रही है। विरोधियों को इसमें जनहित से ज्यादा राजनीतिक मौजूदगी की धूल झाड़ने की कवायद नजर आ रही है। उनका मानना है कि सत्ता के गलियारों में वही आवाज सबसे ज्यादा गूंजती है, जिसकी प्रतिध्वनि धीमी पड़ने लगे। खैर, कोई कुछ भी कहे, जो काम लंबे समय से नहीं हो रहा था, वह कुछ ही घंटों में हो गया। अब जनता असमंजस में है कि जमीन के मामलों में वह राजस्व विभाग के चक्कर लगाए, पुलिस की चौखट पकड़े, खुद धरने पर बैठे या फिर किसी ऐसी ‘हिम्मत’ से दोस्ती कर ले, जिसके आगे सिस्टम भी फुर्तीला हो जाता है।

[also_read ids="4872" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 27 May 2026 17:06:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
लकड़ी चोरों पर कार्रवाई ! नामली में अवैध आरा मशीनों पर प्रशासन की दबिश, बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त, संचालकों पर प्रकरण दर्ज https://acntimes.com/major-crackdown-on-illegal-sawmills-in-namli https://acntimes.com/major-crackdown-on-illegal-sawmills-in-namli शिकायतों के आधार पर कई आरा मशीनों का निरीक्षण, काष्ठ लेखा में गड़बड़ी मिलने पर वन अपराध प्रकरण दर्ज

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों और लकड़ी के अवैध भंडारण शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की। वन एवं राजस्व विभाग की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की गई। मामले में आरा मशीन संचालकों के विरुद्ध प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं।

विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर नामली क्षेत्र में वन एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने धावा बोला। दल ने सबसे पहले नामली में मोहनलाल पिता रतनलाल पांचाल की आरा मशीन का निरीक्षण किया। यहां भौतिक सत्यापन करने पर 309 लट्ठे और लगभग 125 क्विंटल जलाऊ लकड़ी निर्धारित रिकॉर्ड से ज्यादा पाई गई। इससे वन विभाग ने अवैध लकड़ी जब्त कर संचालक के विरुद्ध केस दर्ज किया।

दल ने खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास रखी लकड़ी का निरीक्षण भी किया। जांच में रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई जिससे सारी लकड़ी जब्त कर ली। वन विभाग ने सुरेश नामक व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। इसके बाद टीम कानजी पिता प्रेमजी पटेल की लक्ष्मी शॉ मिल का निरीक्षण करने पहुंची। पंकज शर्मा की श्री विश्वकर्मा शॉ मिल का भी निरीक्षण किया। जांच में यहां सभी दस्तावेज और लकड़ी का लेखा-जोखा सही पाया गया। इससे यहां कोई कार्रवाई नहीं की गई।

[also_read ids="5716" title="ये भी पढ़ें"]

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

बताया गया है कि यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर को मिली शिकायतों के आधार पर की गई। कार्रवाई रतलाम आईएफएस एवं डीएफओ डॉ. अनुभा त्रिवेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी एस. देवड़ा, तहसीलदार आशीष उपाध्याय के अलावा पटवारी, वन एवं राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा।

प्रशासन की हिदायत

वन एवं राजस्व विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई को अवैध लकड़ी भंडारण और अनियमित आरा मशीनों के संचालन के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी शिकायत मिलने पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

[also_read ids="5720" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 27 May 2026 13:05:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
उज्जैन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार दूसरे दिन पथराव, C&6 और C&7 कोच के कांच टूटे https://acntimes.com/ujjain-vande-bharat-express-pathrav-c6-c7-coach-glass-broken https://acntimes.com/ujjain-vande-bharat-express-pathrav-c6-c7-coach-glass-broken चिंतामन स्टेशन और उज्जैन के बीच हुई घटना से यात्रियों में दहशत, RPF ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को पकड़ा

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । देश की आधुनिक और प्रीमियम ट्रेनों में शामिल इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई। उज्जैन सेक्शन में चिंतामन स्टेशन और उज्जैन के बीच लगातार दूसरे दिन ट्रेन पर पथराव किया गया। घटना में कोच C-6 और C-7 के कांच टूट गए, जिससे अंदर बैठे यात्रियों में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने केस दर्ज किया है, दो आरोपियों को भी पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार इंदौर से नागपुर तक संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर मंगलवार सुबह करीब 6:50 बजे पथराव की घटना सामने आई। ट्रेन संख्या 20911 जब उज्जैन सेक्शन के चिंतामन स्टेशन और उज्जैन के बीच से गुजर रही थी, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। पथराव इतना तेज था कि ट्रेन के C-6 और C-7 कोच के कांच फूट गए।

ट्रेन में बैठे यात्री अचानक हुए इस पथराव से सहम गए। कई यात्रियों में डर और घबराहट का माहौल बन गया। घटना के कुछ वीडियो और फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें कोच के क्षतिग्रस्त कांच दिखाई दे रहे हैं। यह लगातार दूसरा दिन था जब वंदे भारत एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया। इससे पहले भी इसी रूट पर ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी, जिसके बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं।

आरोपियों से वसूला जुर्माना

यात्रियों की शिकायत के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और यात्रियों की सुरक्षा खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। आरपीएफ को शुरुआती जांच में आशंका थी कि घटना असामाजिक तत्वों द्वारा की गई है। बाद में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। दोनों से पूछताछ के बाद जुर्माना वसूला और छोड़ दिया गया।

[also_read ids="5719" title="ये भी पढ़ें"]

यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

लगातार दो दिनों तक वंदे भारत जैसी हाई-प्रोफाइल ट्रेन पर पथराव की घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील रूट्स पर रेलवे को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ानी चाहिए।

गौरतलब है कि ट्रेन संख्या 20911 इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट हाल ही में 9 अक्टूबर से नागपुर तक बढ़ाया गया है। रूट विस्तार के कुछ ही दिनों बाद इस तरह की घटनाएं सामने आने से रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

[also_read ids="5505" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 27 May 2026 11:40:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! ‘धुरंधर’ पर बॉलीवुड में लगा बैन ! क्या है इसका RSS कनेक्शन ? जानिए& पूरा मामला https://acntimes.com/ranveer-singh-ban-controversy-rss-bollywood-discussion https://acntimes.com/ranveer-singh-ban-controversy-rss-bollywood-discussion एसीएन टाइम्स @ डेस्क । इस समय की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर मायानगरी मुंबई से आ रही है। बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रहे सुपरस्टार रणवीर सिंह पर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर 'असहयोग प्रस्ताव' (Non-cooperation Directive) यानी एक तरह का प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब अभिनेता सफलता के सातवें आसमान पर हैं

[follow_us]

पावर हाउस माने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह पर लगे प्रतिबंध को बॉलीवुड के इतिहास में यह एक बड़ा मोड़ और घटनाक्रम माना जा रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने यह प्रतिबंध लगाया है। संस्था फिल्म कर्मचारियों और तकनीशियनों की सबसे बड़ी संस्था है जिसने रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग प्रस्ताव' जारी किया है। FWICE के महासचिव अशोक दुबे ने साफ किया है कि भारत भर में उनका कोई भी कर्मचारी (स्पॉट बॉय, लाइटमैन, तकनीशियन आदि) रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेगा। इसकी वजह दिग्गज निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) से रणवीर सिंह का अचानक पीछे हटना बताया जा रहा है।

FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित के अनुसार, फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से महज तीन हफ्ते पहले रणवीर सिंह ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके प्री-प्रोडक्शन और तैयारियों पर मेकर्स 45 करोड़ रुपए खर्च कर चुके थे। FWICE ने रणवीर को अपना पक्ष रखने के लिए एक महीने में तीन बार नोटिस भेजा, लेकिन अभिनेता खुद पेश नहीं हुए। उनके सचिवालय की ओर से इस मामले को फेडरेशन के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया गया, जिसके बाद FWICE ने सख्त कदम उठाते हुए अपने सभी संबद्ध कामगारों को रणवीर के साथ काम न करने का निर्देश जारी कर दिया।

प्रतिबंध का क्या और कितना फर्क पड़ेगा?

  • रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'प्रलय' के सेट और बड़े विज्ञापनों पर इसका सीधा असर दिख सकता है।
  • बड़े बजट की फिल्मों की कास्टिंग / फिल्मों की शूटिंग प्रभावित हो सकती है
  • ब्रांड एंडोर्समेंट डील्स पर असर पड़ सकता है
  • प्रोड्यूसर्स निवेश को लेकर सतर्क हो सकते हैं
  • रणवीर के फैंस और राजनीतिक-सामाजिक समूहों के बीच बहस तेज हो सकती है
  • इंडस्ट्री में “विचारधारा बनाम कला” की नई चर्चा शुरू हो सकती है
  • छोटे कर्मचारियों की रोजी-रोटी भी छिन सकती है।

प्रतिबंध से उठे सवाल

इस प्रतिबंध के बाद बॉलीवुड दो धड़ों में बंटता नजर आ रहा है। मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता जैसे कई फिल्ममेकर्स ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब एक ए-लिस्ट स्टार शूटिंग करता है, तो सेट पर 300 से अधिक दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं। ऐसे में अभिनेता को रोकने के चक्कर में उन गरीब मजदूरों की रोजी-रोटी छिन जाएगी, जिसका कोई मतलब नहीं बनता।

यह भी कहा जा रहा है कि, कानूनी तौर पर कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के नियमों के अनुसार FWICE किसी कलाकार पर पूरी तरह से 'हार्ड बैन' नहीं लगा सकता।

विशेषज्ञों का मानना है कि आज के दौर में किसी बड़े स्टार को पूरी तरह इंडस्ट्री से अलग करना आसान नहीं है, क्योंकि OTT, स्वतंत्र प्रोडक्शन और डिजिटल प्लेटफॉर्म कलाकारों को वैकल्पिक मंच उपलब्ध कराते हैं।

रणवीर सिंह का पक्ष भी जानें

इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने गरिमा बनाए रखते हुए बयान जारी किया है। उनके अनुसार "रणवीर सिंह फिल्म बिरादरी और 'डॉन' फ्रेंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति का अत्यधिक सम्मान करते हैं। वे इस समय चल रही अटकलों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते। उनका पूरा ध्यान अपने काम और आने वाली प्रतिबद्धताओं पर है।"

'धुरंधर' ने दिलाई ऐसी प्रसिद्धि के बन गया रिकॉर्ड

यह प्रतिबंध ऐसे समय में आया है जब रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह बने हुए हैं। निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी उनकी हालिया फ्रेंचाइजी फिल्मों ने कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

  • रणवीर सिंह की फल्म धुरंधर 1 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और भारत सहित दुनियाभर में शानदार बिजनेस (लगभग ₹895 करोड़ से ज्यादा) किया।
  • दूसरी फिल्म धुरंधर 2 (The Revenge) मार्च 2026 में रिलीज हुई हुई थी। इस सीक्वल ने तो इतिहास ही रच दिया। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर ₹1,799 करोड़ से अधिक की विशाल कमाई की है और यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर सफलता के ठीक बाद अभिनेता का इस तरह विवादों में घिरना हर किसी को हैरान कर रहा है।

प्रतिबंध की वजह संघ (RSS) कनेक्शन तो नहीं ?

सिनेमाई गलियारों और सोशल मीडिया पर इस प्रतिबंध को लेकर एक और समानांतर थ्योरी (चर्चा) भी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, कुछ ही समय पहले रणवीर सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समारोह के सिलसिले में अचानक नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की थी और संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार की समाधि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी।इस बेहद गोपनीय और हाई-प्रोफाइल दौरे के तुरंत बाद फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े धड़े द्वारा उन पर इतनी सख्ती बरतना, कयासों के बाजार को गर्म कर रहा है।

[also_read ids="5711" title="ये भी पढ़ें"]

इंडस्ट्री के कुछ विश्लेषक इसे महज एक व्यावसायिक विवाद मान रहे हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वर्ग का दावा है कि वैचारिक मतभेदों और राजनीतिक समीकरणों के चलते 'डॉन 3' के विवाद को इस कदर तूल दिया गया है। हालांकि, फेडरेशन ने इस तरह के राजनीतिक जुड़ाव को पूरी तरह खारिज किया है।

संघ के कार्यक्रमों में दिखने वाले अन्य सितारे

रणवीर सिंह इकलौते ऐसे अभिनेता नहीं हैं जिन्होंने आरएसएस या उसके शताब्दी वर्ष के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हो या संगठन की सराहना की हो। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे संघ के कार्यक्रमों या नागपुर मुख्यालय का दौरा कर चुके हैं।

  • कंगना रनौत : वे खुलकर संघ की विचारधारा और सामाजिक कार्यों का समर्थन करती रही हैं।
  • विवेक ओबेरॉय : कई मौकों पर संघ के सांस्कृतिक और सामाजिक मंचों पर नजर आ चुके हैं।
  • नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी : उन्होंने भी संघ से जुड़े सांस्कृतिक निकायों (जैसे चित्रभारती) के कार्यक्रमों में शिरकत की है।
  • अनुपम खेर और मधुर भंडारकर : ये दोनों दिग्गज भी समय-समय पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात और उनके राष्ट्र-निर्माण के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं।
  • सलमान खान : ये भी संघ के शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे। सलमान संघ के अनुशासन के अनुसार समय पर पहुंचे थे, वंदेमातरम् भी कहा और सर संघचालक मोहन भागवत के उद्बोधन के बाद ही वहां से गए थे।
  • अन्य कलाकारों में पल्लवी जोशी, मनोज जोशी, आशुतोष राणा, मुकेश खन्ना भी संघ के कार्यक्रमों में देखे गए हैं।

[also_read ids="4848,5461" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 27 May 2026 10:41:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
महापौर का आदेश हुआ हवा ! विकास शाखा में हो गई दैवेभो कर्मचारी की नियुक्ति, पार्षद ने लगाया अवहेलना का आरोप https://acntimes.com/ratlam-nagar-nigam-niyukti-vivad-hitesh-kamred-patr https://acntimes.com/ratlam-nagar-nigam-niyukti-vivad-hitesh-kamred-patr भाजपा पार्षद हितेश कामरेड ने नगर निगम अध्यक्ष और आयुक्त को लिखा पत्र, नियुक्ति पर उठाए सवाल, निरस्त करने की मांग की

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम में हद दर्जे की स्वेच्छाचारिता हावी है। आलम यह यहां के जिम्मेदार सर्वोच्च मानी जाने वाली नगर निगम परिषद द्वारा दिए आदेशों की अवहेलना करने तक से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक आदेश के विरुद्ध विकास शाखा में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गई है। इसे लेकर बवाल मच गया है। सत्ताधारी दल भजापा के पार्षद ने आपत्ति जताते हुए नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है।

[follow_us]

नगर निगम रतलाम में विकास शाखा में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर नया विवाद सामने आया है। वार्ड क्रमांक-42 के पार्षद हितेश शर्मा कॉमरेड ने नगर निगम अध्यक्ष और आयुक्त को पत्र लिखकर निगम सम्मेलन में दिए गए निर्देशों की अवहेलना किए जाने का आरोप लगाया है। पार्षद के अनुसार दिनांक 07 अप्रैल 2026 एवं 10 अप्रैल 2026 को साधारण सम्मेलन आयोजित हुआ था। इसमें महापौर प्रहलाद पटेल ने विकास शाखा में किसी भी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद उमेश राठौड़ नामक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को विकास शाखा में पदस्थ कर दिया गया है।

[also_read ids="5715" title="ये भी पढ़ें"]

इसलिए महापौर ने दिया था निर्देश

पार्षद ने बताया कि विकास शाखा में कथित लापरवाही को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं थी, इसके चलते ही सदन में महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसलिए किसी भी दृष्टि से नियुक्ति को उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने निगम अध्यक्ष व आयुक्त से मांग की है कि संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी उमेश राठौड़ का विकास शाखा से आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

[also_read ids="5717" title="ये भी पढ़ें"]

पत्र का इशारा- नगर निगम में सबकुछ अच्छा नहीं

सत्ताधारी दल के पार्षद का यह पत्र अब नगर निगम के प्रशासनिक कामकाज और सम्मेलन में पारित निर्देशों के पालन को लेकर नए सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले को लेकर निगम के भीतर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। यह पत्र इस बात की ओर भी इशारा कर रहा है कि नगर निगम में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। बता दें कि पार्षद हितेश कॉमरेड पूर्व में भी नगर में व्याप्त गड़बड़ियों को लेकर आवाज उठा चुके हैं।

]]>
Mon, 25 May 2026 23:40:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
मंदिर बचाओ अभियान ! प्राचीन श्री कृष्ण मंदिर बंद करने और जमीन बेचने से उपजा आक्रोश, सनातन समाज 26 मई को करेगा विरोध प्रदर्शन https://acntimes.com/ratlam-shri-krishna-mandir-bachao-abhiyan-gyapan https://acntimes.com/ratlam-shri-krishna-mandir-bachao-abhiyan-gyapan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के सेठजी का बाजार स्थित प्राचीन श्री कृष्ण मंदिर को बचाने एवं मंदिर की पवित्र भूमि की रक्षा को लेकर धर्मप्रेमियों द्वारा “मंदिर बचाओ अभियान” शुरू किया गया है। अभियान के दौरान मंदिर को खुलवाने और उसकी जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त के विरोध में 26 मई 2026 को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रचीन श्री कृष्ण मंदिर को बंद करने और उसकी जमीन को बेचने से सनातन धर्मावलंबियों में आक्रोश है और वे इस पर रोक लगाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। धर्मरक्षा अभियान के तहत 26 मई 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे कलेक्टर कार्यालय, रतलाम पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। इस अभियान को पूज्य पीठाधीश्वर श्री श्री स्वामी कृष्णानंद जी महाराज (बगलामुखी शक्तिपीठ खाचरोद, जिला उज्जैन म.प्र.) का सानिध्य भी प्राप्त होगा।

आंदोलन के तहत मुख्य रूप से मंदिर को प्रशासन के अधीन लेने, श्रद्धालुओं के लिए पुनः खोलने, मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार एवं निर्माण, कथित अवैध भूमि विक्रय से जुड़े दस्तावेज निरस्त करने तथा दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की जाएगी। आयोजकों द्वारा समस्त सनातन धर्म प्रेमियों, श्रद्धालुओं एवं धर्मरक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मरक्षा अभियान में सहभागिता की अपील की गई है। उनका कहना है कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है।”

[also_read ids="5708" title="ये भी पढ़ें"]

ये हैं मुख्य मांगें

  • मंदिर को तत्काल प्रशासन के अधीन लिया जाए।
  • मंदिर श्रद्धालुओं हेतु पुनः खोला जाए।
  • मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार एवं निर्माण हो।
  • अवैध भूमि विक्रय संबंधी दस्तावेज निरस्त किए जाए।
  • दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही हो।

[also_read ids="5714" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 25 May 2026 21:02:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
सीसीटीवी कैमरों ने की चुगली तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए शत्रुंजय ज्वेलर्स के चोर, 9 लाख के सोने&चांदी के आभूषण, हथियार और चोरी में प्रयुक्त सामान बरामद https://acntimes.com/sailana-jewellers-chori-ka-khulasa-do-aaropi-giraftar https://acntimes.com/sailana-jewellers-chori-ka-khulasa-do-aaropi-giraftar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना पुलिस ने शत्रुंजय ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराए गए करीब 4.5 किलो चांदी के आभूषण, 15 ग्राम सोने के फैंसी आभूषण, अवैध हथियार, कारतूस और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस को ऑपरेशन “सुरक्षा कवच” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से बड़ी सफलता मिली।

एसपी अमित कुमार ने वारदात का खुलासा सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। एसपी ने बताया फरियादी प्रेम जैन निवासी सैलाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 मई 2026 की रात बड़ा जैन मंदिर के पास स्थित उनकी दुकान “शत्रुंजय ज्वेलर्स” बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह मंदिर के पुजारी ने दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शटर के ताले ग्राइंडर मशीन से कटे मिले और दुकान से करीब 9 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी पाए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। एएसपी विवेक कुमार एवं एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना सैलाना, बिलपांक, रावटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सुरक्षा कवच के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। इसमें एक आरोपी दुकान के भीतर पीले रंग के प्लास्टिक कट्टे में जेवर भरता दिखाई दिया, जबकि दूसरा बाहर निगरानी कर रहा था।

घेराबंदी कर पकड़ा आरोपियों को

तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम झाबुआ जिले के झकनावदा पहुंची और ग्राम करिया-दौलतपुरा मार्ग पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आनंद पिता सुंदरलाल गुर्जर (25) एवं विकास उर्फ फरीद पिता मोहम्मद हुसैन (30) निवासी झकनावदा जिला झाबुआ बताए। दोनों ने शत्रुंजय ज्वेलर्स में चोरी करना स्वीकार किया।

[also_read ids="5714" title="ये भी पढ़ें"]

नाले के बास गड्ढा खोद कर छिपाया था माल

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा मशरूका, घटना में प्रयुक्त ग्राइंडर मशीन, पेचकस, प्लायर, एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खाली राउंड बरामद किया। आरोपियों ने चोरी के बाद आभूषणों को करिया-दौलतपुरा मार्ग स्थित नाले के पास झाड़ियों में गड्ढा खोदकर छिपाना बताया था।

अन्य चोरियों का भी हुआ खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने सैलाना के कीर्तिविहार, बिलपांक क्षेत्र के हिंगलाज माता मंदिर सहित पेटलावद और झाबुआ क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की कई वारदातों में शामिल होना भी स्वीकार किया है। साथ ही मंदसौर जिले के दलौदा और राजस्थान के सांवरिया सेठ क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अन्य मामलों में भी जांच शुरू कर दी है। 

[also_read ids="5705" title="ये भी पढ़ें"]

मददगार साबित हो रहे सीसीटीवी कैमरे

एसपी ने बताया रतलाम पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा कवच के माध्यम से जनसहयोग से रतलाम शहर में लगभग 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनका फीड सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर लिया गया है। लगभग 260 शासकीय कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने में तो मददगार हैं ही, अपराधियों को धरपकड़ में भी सहायक हो रहे हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में सैलाना थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश, निरीक्षक सुरेंद्रसिंह गडरिया, निरीक्षक अय्युब खान, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, उप निरीक्षक राजा तिवारी (सीसीटीवी प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक शंकरसिंह शक्तावत, सिताराम तेनीवार, हितेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, तुषार सिसोदिया, संदीप भदौरिया, दिलीप रावत, आतिश धानक, निरंजन त्रिपाठी, नारायणसिंह जादौन, चालक पप्पू वाघेला, आरक्षक विपुल भावसार, माखनसिंह सुरमा, अवधेश परमार, अभिषेक पाठक, अर्चित दुबे, फकीरचंद सोलंकी, तूफान भूरिया, अर्जुन मकवाना, यशपाल धनगर एवं सीसीटीवी टीम उप निरीक्षक राजा तिवारी, प्रधान आरक्षक शांतिलाल डिंडोर, आरक्षक पारस चावला व समरथ डुडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी ने पूरी टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

[also_read ids="5695" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 25 May 2026 19:38:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
पेट्रोल&डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर भड़के ट्रांसपोर्टर, रतलाम में ऑपरेटर एसोसिएशन ने उठाई ईंधन कोटा बढ़ाने की मांग https://acntimes.com/ratlam-transport-operator-diesel-petrol-price-protest https://acntimes.com/ratlam-transport-operator-diesel-petrol-price-protest महू रोड पर हुई ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन की बैठक; बोले- सीमित डीजल व्यवस्था से ठप हो रहा परिवहन, कलेक्टर से करेंगे मुलाकात

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और कमर्शियल वाहनों के लिए तय ईंधन सीमा को लेकर रतलाम ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब तक तीन रुपए की बढ़ोतरी होने से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने सरकार से राहत देने की मांग की है।

सोमवार को महू रोड स्थित बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि तथा सीमित ईंधन वितरण व्यवस्था का विरोध करते हुए माल भाड़ा बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप छिपानी ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी लगभग तीन रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

छिपानी ने प्रशासन द्वारा कमर्शियल वाहनों के लिए तय डीजल सीमा को अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में ट्रांसपोर्टरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 1000 या 2000 रुपए के डीजल में कोई भी कमर्शियल वाहन रतलाम से इंदौर, नीमच या मंदसौर तक जाकर वापस नहीं आ सकता। स्थिति यह बन गई है कि चालकों को हर शहर और पेट्रोल पंप पर कतार में लगकर बार-बार डीजल भरवाना पड़ रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि यदि पर्याप्त ईंधन उपलब्ध होगा तो वाहन एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक नियमित रूप से आवागमन कर सकेंगे और माल परिवहन प्रभावित नहीं होगा।

ये चाहते हैं ट्रांसपोर्टर

  • छोटी कमर्शियल गाड़ियों को कम से कम 5000 रुपए तक डीजल दिया जाए
  • बड़ी गाड़ियों को 10000 रुपए तक डीजल उपलब्ध कराया जाए
  • कमर्शियल वाहनों के लिए अलग और व्यवस्थित ईंधन व्यवस्था बनाई जाए

[also_read ids="5711" title="ये भी पढ़ें"]

माल भाड़ा बढ़ाने पर भी बनी सहमति

बैठक में मौजूद व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों ने बढ़ती ईंधन लागत को देखते हुए माल भाड़ा बढ़ाने की आवश्यकता पर भी सहमति जताई। सदस्यों का कहना था कि लगातार बढ़ती लागत के बीच पुराने किराए पर परिवहन संचालन करना संभव नहीं रह गया है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में संगठन के पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीमाल, अब्दुल रशीद भाई, ओमप्रकाश चितरोड़े, तेज कुमार श्रीमाल सहित सदस्य प्रशांत जैन, हर्ष कटारिया, सक्षम मोदी, गौतम जैन, हेमंत अरोड़ा, शीतल श्रीमाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

[also_read ids="5714" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 25 May 2026 18:18:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
बोला रतलाम ! जैन साध्वियों को कुचलना दुर्घटना नहीं, सुनियोजित हत्या है, आरोपियों पर चले हत्या का केस https://acntimes.com/riwa-jain-sadhvi-hatyakand-ratlam-jain-samaj-protest https://acntimes.com/riwa-jain-sadhvi-hatyakand-ratlam-jain-samaj-protest एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के रीवा में विहाररत जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार से कुचलने की घटना ने पूरे जैन समाज को भीतर तक झकझोर दिया है। अहिंसा, संयम और तपस्या का संदेश देने वाली साध्वियों की इस दर्दनाक मौत के बाद रतलाम में जैन समाज का आक्रोश खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया। श्री सकल जैन श्री संघ के नेतृत्व में समग्र जैन समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा- “इसे सड़क हादसा बताकर दबाने की कोशिश न की जाए, यह सुनियोजित हत्या है।”

रतलाम में कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले आयोजित सभा में समाजजनों का दर्द और गुस्सा साफ दिखाई दिया। वक्ताओं ने बेहद तीखे शब्दों में प्रशासन और व्यवस्था पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि जैन साधु-संत पैदल विहार करते हैं, किसी वाहन का उपयोग नहीं करते, निहत्थे रहते हैं और समाज को शांति व अहिंसा का संदेश देते हैं। जो साध्वियां जीवनभर त्याग, तपस्या और अहिंसा का संदेश देती हैं, उन्हें इस तरह सड़क पर कुचल दिया जाना केवल एक परिवार या समाज की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की त्रासदी है। इसे केवल दुर्घटना नहीं माना जा सकता।

समाजजन ने कहा कि लगातार जैन संतों के साथ हो रही घटनाएं अब सामान्य हादसे नहीं लगतीं। यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं बनाई गई तो यह समाज की आस्था और धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला माना जाएगा। समाज ने साफ कहा कि यदि रीवा में साध्वियों को कुचलने वाले दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई और संतों की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं बनाई गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट पहुंच प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सुबह 11 बजे श्री सकल जैन श्री संघ, समग्र जैन समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए समाज ने विहाररत जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

[also_read ids="5709" title="ये भी पढ़ें"]

ज्ञापन में कहा गया कि जैन संत-साध्वियां धार्मिक अनुशासन के तहत पैदल विहार करती हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की बनती है। समाज ने कहा कि यदि संतों की सुरक्षा नहीं हो सकती तो यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें

  • रीवा घटना की SIT या न्यायिक जांच कराई जाए
  • CCTV, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएं
  • आरोपी और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो
  • षड्यंत्र के तथ्य मिलने पर सख्त धाराएं लगाई जाएं
  • विहाररत संतों के लिए संत सुरक्षा प्रोटोकॉल तत्काल लागू किया जाए
  • पैदल विहार करने वाले संतों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गाइडलाइन और SOP बनाई जाए
  • विहार मार्गों पर पुलिस समन्वय, ट्रैफिक नियंत्रण और चेतावनी संकेत लगाए जाएं
  • रात्रि विश्राम के लिए शासकीय स्कूल और पंचायत भवन उपलब्ध कराने के निर्देश जारी हों

क्या है रीवा की पूरी घटना

मध्यप्रदेश के रीवा में बुधवार दोपहर तीन जैन साध्वियां धार्मिक नियमों के अनुसार पैदल विहार कर रही थीं। इसी दौरान कलेक्ट्रेट के सामने एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि पूज्य श्रुति मति माता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल उपसमिति माता को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

तीसरी साध्वी आर्यिका माता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जबलपुर में दबोचा आरोपी को

हादसे के बाद आरोपी चालक रशीद आबाद अली शाह मौके से फरार हो गया था। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया था और रीवा से लगभग 270 किलोमीटर दूर तक पहुंच गया था। रीवा पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर जबलपुर की बरगी पुलिस ने बहोरीपार टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर बी. एस. जामोद, डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस घटना के बाद से पूरे देश में जैन समाज में आक्रोश है। इसीके चलते 25 मई को देशभर में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

[also_read ids="5700" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 25 May 2026 17:32:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्नेह मिलन : 40 साल बाद मिले इंजीनियर फिर बन गए ‘स्टूडेंट’, किसी ने पुरानी क्लास खोजी, किसी ने दोस्त का कंधा और छलक पड़ी यादें https://acntimes.com/jaora-polytechnic-alumni-meet https://acntimes.com/jaora-polytechnic-alumni-meet एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चार दशक पहले जिन हाथों में ड्राइंग शीट, फाइलें और सपने थे, वही हाथ जब वर्षों बाद जावरा में एक-दूसरे से मिले तो माहौल सिर्फ औपचारिक नहीं रहा, भावनात्मक हो गया। किसी ने दोस्त को देखते ही बाहों में भर लिया, कोई पुरानी क्लास रूम में जाकर चुपचाप बैठ गया, तो कोई छात्र जीवन के किस्सों में खो गया।

यह नजारा था जावरा के द ग्रैंड पदमा रिजॉर्ट्स कहा जहां डॉ. गोविंदराम तोंदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्रों के दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह हुआ। यहां ऐसा लगा मानो जिंदगी ने अचानक रिवाइंड होकर सभी को फिर उसी दौर में पहुंचा दिया हो, जहां दोस्ती सबसे बड़ी पहचान थी और सपनों की शुरुआत यहीं से हुई थी। जैसे ही पुराने साथियों ने एक-दूसरे को देखा, वर्षों का फासला कुछ ही पलों में मिट गया।

किसी ने दोस्त को देखते ही गले लगा लिया, किसी ने हाथ पकड़कर- “तू बिल्कुल नहीं बदला”, तो कोई चुपचाप उन चेहरों को देखता रहा जिनके साथ कभी पूरी जवानी का सबसे खूबसूरत समय बीता था। देशभर में इंजीनियरिंग, प्रशासन और विभिन्न सेवाओं में अपनी पहचान बना चुके जावरा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्रों का दो दिवसीय स्नेह मिलन समारोह भावनाओं, सम्मान और यादों का ऐसा संगम बन गया, जिसने हर मौजूद व्यक्ति को भीतर तक छू लिया।

पुराने मित्रों से मिलना वर्तमान जीवन को सार्थक बनाता है- टांक

समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष इंजीनियर के.एल. टाक एवं समिति सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती तथा भारतरत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। दीप की लौ के साथ ही जैसे यादों के दरवाजे भी खुल गए। प्रथम सत्र में स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष इंजीनियर के. एल. टांक ने कहा कि पूर्व छात्र मिलन समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा का संचार करने वाला अवसर होता है। पुराने मित्रों से मिलना वर्तमान जीवन को सार्थक बनाता है और व्यक्ति को अपनी जड़ों से दोबारा जोड़ देता है।

साझा किए जिंदगी के अनमोल क्षण

इसके बाद एक-एक कर सभी इंजीनियर सदस्यों ने मंच पर पहुंचकर अपना परिचय दिया। किसी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में दी गई सेवाओं का उल्लेख किया, किसी ने अपने संघर्षों और उपलब्धियों को साझा किया, तो किसी ने छात्र जीवन के दिनों को अपनी सफलता की सबसे मजबूत नींव बताया। पूरे सदन में बार-बार तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

संचालन नहीं, परिवार की तरह आयोजन को बढ़ाया आगे

समारोह के सफल संचालन और सूत्रधार की भूमिका इंजीनियर गोविंद काकानी ने निभाई। उनका आत्मीय संचालन पूरे आयोजन की भावनात्मक धड़कन बन गया। वे केवल मंच का संचालन नहीं कर रहे थे, बल्कि हर साथी की स्मृतियों, उपलब्धियों और भावनाओं को जोड़ते हुए पूरे समारोह को एक परिवार की तरह आगे बढ़ा रहे थे।

शाम ढली तो संगीत, सम्मान और यादों ने बांध लिया समां

द्वितीय सत्र में शाम को गोविंद राम तोदी पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावरा के प्राचार्य इंदल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर कांतिलाल टाक ने की। मंच पर जैसे ही पुराने साथियों का सम्मान शुरू हुआ, सभागार तालियों से गूंज उठा। वरिष्ठ इंजीनियरों का शाल, श्रीफल, माला, अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उन वर्षों का भी था जिन्हें उन्होंने देश सेवा, तकनीकी क्षेत्र और समाज को समर्पित किया।

आरडीए अध्यक्ष बने पूर्व छात्र काकानी का हुआ अभिनंदन

रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर इंजीनियर गोविंद काकानी का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें शाल, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा उनके सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी भी सदन को दी गई। जैसे ही उनके कार्यों का उल्लेख हुआ, पूरा वातावरण गर्व और तालियों से गूंज उठा।

मोबाइल कैमरे में कैद किए क्षण

समारोह में शामिल सभी पूर्व छात्रों को भी मुख्य अतिथि प्राचार्य इंदल सिंह एवं अध्यक्ष इंजीनियर के. एल. टांक द्वारा अंगवस्त्र, माला और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बीच-बीच में मधुर संगीत ने माहौल को और आत्मीय बना दिया। कई साथी गीतों के साथ पुरानी यादों में डूबते नजर आए, तो कई मोबाइल कैमरों में इन पलों को हमेशा के लिए कैद करते दिखाई दिए।

[also_read ids="5711" title="ये भी पढ़ें"]

दूसरे दिन कॉलेज पहुंचते ही फिर “स्टूडेंट” बन गए सभी

स्नेह मिलन के दूसरे दिन सभी पूर्व छात्र गोविंद राम तोदी पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावरा पहुंचे। कॉलेज परिसर में कदम रखते ही ऐसा लगा मानो समय अचानक चार दशक पीछे लौट गया हो। कोई अपनी पुरानी क्लास खोज रहा था, कोई उस कोने को देख रहा था जहां दोस्तों के साथ घंटों बैठा करता था। कई साथी अपनी-अपनी कक्षाओं में जाकर चुपचाप बैठ गए। दीवारें वही थीं, गलियारे वही थे, लेकिन उन्हें देखने वाली आंखों में अब अनुभवों की गहराई और यादों की नमी थी।

कॉलेज का प्रयास हर छात्र रोशन करे नाम- इंदल सिंह

कॉलेज परिसर में पूर्व छात्रों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य इंदल सिंह ने की। अपने संबोधन में प्राचार्य इंदल सिंह ने कहा कि कॉलेज का हमेशा प्रयास रहता है कि यहां से निकलने वाला प्रत्येक छात्र संस्था का नाम रोशन करे। उन्होंने भविष्य में पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाली विस्तार योजनाओं की जानकारी भी सभी पूर्व छात्रों को दी। उनके संबोधन में संस्था के प्रति समर्पण और छात्रों के प्रति आत्मीयता साफ दिखाई दी।

[also_read ids="5707" title="ये भी पढ़ें"]

'किसी भी ऊंचाई पर पहुंचे, गुरुजन का ऋण नहीं भूल सकते'

मिलन समारोह समिति अध्यक्ष इंजीनियर के. एल. टांक ने अपने संबोधन में कहा कि हम इस संस्था और अपने गुरुजनों के सदैव आभारी हैं, जिन्होंने हमें इस योग्य बनाया कि हम देश सेवा एवं मानव सेवा जैसे पुण्य कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे व्यक्ति कितनी भी ऊंचाइयों तक पहुंच जाए, लेकिन अपनी शिक्षा और अपने गुरुजनों का ऋण कभी नहीं भूल सकता।

इनका रहा सराहनीय योगदान

पूर्व छात्र मिलन समारोह 2026 को सफल बनाने में महासचिव पी. के. पाठक, कोषाध्यक्ष के. एम. कसोट, उपाध्यक्षगण अनिल तिवारी, डी. के. मजावदिया, एम. एल. पाटीदार, ओम प्रकाश पाटीदार, हरीश मालवी, एस. के. नाहटा, नीरज मेहता तथा भोजन व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र कुमार पोखरना का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

[also_read ids="5704" title="ये भी पढ़ें"]

अगली मुलाकात में इतना इंतजार नहीं...

अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इसके बाद जब साथी एक-दूसरे से विदा लेने लगे तो चेहरों पर मुस्कान थी, लेकिन आंखों में फिर मिलने की उम्मीद भी साफ दिखाई दे रही थी। कोई मोबाइल में नंबर सेव कर रहा था, कोई पुराने फोटो साझा कर रहा था, तो कोई जाते-जाते बस इतना कह रहा था- “अब अगली मुलाकात में इतना इंतजार नहीं करेंगे…”

]]>
Sun, 24 May 2026 23:43:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
हो गया बदलाव ! रतलाम विकासखंड को मिला नया BRC, सुरेखा माना को मिला महत्वपूर्ण दायित्व, एक साल लग गया रिक्त पद भरने में https://acntimes.com/ratlam-vikaskhand-srot-kendra-samanvayak-prabhar-surekha-mana https://acntimes.com/ratlam-vikaskhand-srot-kendra-samanvayak-prabhar-surekha-mana एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकासखंड के बहुचर्चित विकासखंड स्रोत केंद्र समन्यवक के पद पर नई नियुक्ति आखिरकार हो ही गई। लंबे समय से प्रभारी के भरोसे रहे इस पद पर उच्च माध्यमिक शिक्षक सुरेखा माना  को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना की पदस्थापना के आदेश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जिला परियोजना संचालक वैशाली जैन ने जारी किया है।

रतलाम जिला शिक्षा केंद्र द्वारा विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक, जनपद शिक्षा केंद्र रतलाम के रिक्त पद को भरने के लिए काफी समय पहले प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए उच्च माध्यमिक शिक्षकों से सहमति पत्र मांगें गए थे। इनकी स्क्रूटनी के बाद शासकीय नवीन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय रतलाम की उच्च माध्यमिक शिक्षक सुरेखा माना  को विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक (बीआरसी) पर पद पदस्थ किया गया है।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह नियुक्ति कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक के अनुमोदन के उपरांत की गई है। आदेश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सह जिला परियोजना संचालक, जिला पंचायत रतलाम के हस्ताक्षर हैं।

एक साल लग गया नया बीआरसी देने में

सरकारी सिस्टम में फाइलें किस तरह कछुआ गति से आगे बढ़ती हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम द्वारा रतलाम बीआरसी के रिक्त पद को भरने के लिए पिछले साल मई में प्रक्रिया शुरू हुई थी। जानकारी के अनुसार इसके लिए सूचना पत्र क्रमांक/जिशिअ/स्थापना/2025/554 दिनांक 26 मई 2025 को जारी हुआ था। इसके माध्यम से इच्छुक लोक सेवकों से 5 जून 2025 तक बीआरसी पद के लिए सहमति-पत्र आमंत्रित किए गए थे।

[also_read ids="4823" title="ये भी पढ़ें"]

लोक सेवकों द्वारा सहमति पत्र दिए जाने के बाद संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को इनकी स्क्रूटनी करने में ही काफी वक्त लग गया। इसकी वजह कतिपय लोगों द्वारा डाला जा रहा दबाव बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें स्क्रूटनी के बाद करीब एक महीने पूर्व नोटशीट भी तैयार हो गई थी लेकिन आदेश अब जाकर हुआ है। बताया जा रहा है कि आदेश भी राजधानी स्तर से दखल होने के बाद जारी हो सका है।

[also_read ids="5393" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 24 May 2026 22:12:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
Re&NEET से पहले रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म ‘तमाशा’, एजुकेशन सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल https://acntimes.com/tamasha-short-film-neet-exam-pressure-story https://acntimes.com/tamasha-short-film-neet-exam-pressure-story केवल कृष्ण के निर्देशन में बनी फिल्म में एग्जाम प्रेशर, मानसिक तनाव और मेडिकल शिक्षा व्यवस्था की खामियों को दिखाया गया

एसीएन टाइम्स @ डेस्क । देश में एक बार फिर NEET परीक्षा को लेकर बहस तेज है। हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर मैदान में उतरते हैं, लेकिन इस सपने की राह अब सिर्फ किताबों और मेहनत तक सीमित नहीं रह गई। मानसिक दबाव, कोचिंग संस्कृति, पेपर लीक, परीक्षा केंद्रों की अव्यवस्था और सिस्टम पर उठते सवाल, यह सब अब छात्रों और परिवारों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।

इसी संवेदनशील पृष्ठभूमि पर बनी है शॉर्ट फिल्म ‘तमाशा’, जो चर्चा का विषय बन गई है। यह कोई मनोरंजन प्रधान फिल्म नहीं, बल्कि उस बेचैनी का सिनेमाई दस्तावेज है जिसे लाखों विद्यार्थी हर साल महसूस करते हैं। फिल्म सीधे-सीधे किसी संस्था या व्यक्ति पर आरोप नहीं लगाती, लेकिन सवाल जरूर खड़े करती है-

  • क्या प्रतियोगी परीक्षाएं अब प्रतिभा से ज्यादा सहनशक्ति की परीक्षा बन गई हैं?
  • क्या सपनों की कीमत बच्चों की मानसिक शांति से चुकाई जा रही है?
  • और क्या सिस्टम की खामियों का बोझ सिर्फ छात्र उठाएंगे?
  • क्या हमारा शिक्षा तंत्र बच्चों को भविष्य दे रहा है या भय?

कहानी नहीं, आज के युवाओं की हकीकत

‘तमाशा’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी वास्तविकता है। फिल्म में चमक-दमक कम और जिंदगी ज्यादा दिखाई देती है। एक ऐसा छात्र, जो डॉक्टर बनने का सपना देखता है, लेकिन हर दिन वह सिर्फ किताबों से नहीं बल्कि दबाव, तुलना और डर से लड़ता है।

फिल्म में एक पिता का संघर्ष भी समानांतर चलता है, जो अपने बच्चे के भविष्य के लिए आर्थिक और मानसिक दोनों मोर्चों पर टूटता नजर आता है।

निर्माताओं ने फिल्म को भावनात्मक बनाने की कोशिश जरूर की है, लेकिन इसे अतिनाटकीय होने से बचाया गया है। यही वजह है कि कई दृश्य सीधे दर्शकों के भीतर उतरते हैं।

‘री-नीट’ बहस के बीच रिलीज का खास संदेश

21 जून को प्रस्तावित री-नीट परीक्षा से पहले फिल्म का प्रदर्शन शुरू होना संयोग मात्र नहीं माना जा रहा। शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर में जो माहौल बना हुआ है, ‘तमाशा’ उसी दौर का प्रतिबिंब बनकर सामने आई है।

फिल्म यह बताने की कोशिश करती है कि परीक्षा में सिर्फ प्रश्नपत्र नहीं बदलते, बल्कि हर बार हजारों परिवारों की नींद, आत्मविश्वास और उम्मीदें भी दांव पर लगती हैं।

सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा

फिल्म का पोस्टर और प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों ने इसे “आज के एजुकेेशन सिस्टम का आईना” बताया है। कुछ शिक्षकों और अभिभावकों का मानना है कि ऐसी फिल्मों की जरूरत इसलिए है ताकि अंकों और रैंकिंग की दौड़ के पीछे छूटते मानसिक स्वास्थ्य पर भी बातचीत हो सके।

तकनीकी पक्ष भी मजबूत

फिल्म का निर्देशन और लेखन विषय के अनुरूप गंभीरता लिए हुए है। बैकग्राउंड म्यूजिक कई दृश्यों में तनाव और भावनाओं को प्रभावी बनाता है। सिनेमेटोग्राफी में परीक्षा केंद्रों और कोचिंग माहौल को वास्तविक तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है। कम समय में बड़ा सवाल खड़ा करना इस फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

AI टेक्नोलॉजी और इंसानी संवेदनाओं का अनोखा मेल

‘तमाशा’ को नए दौर के सिनेमा की तरह भी देखा जा रहा है, क्योंकि इसमें विभिन्न आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी और इंसानी रचनात्मकता का मिश्रण नजर आता है। कम संसाधनों में तैयार इस फिल्म की विजुअल ट्रीटमेंट और बैकग्राउंड प्रस्तुति इसे पारंपरिक शॉर्ट फिल्मों से अलग बनाती है।

फिल्म एक नजर में

फिल्म का नाम

तमाशा (शॉर्ट फिल्म)
(फिल्म के नाम पर क्लिक कर के आप इसे देख सकते हैं)

श्रेणी

नॉन-कमर्शियल / सामाजिक-सामयिक विषय

प्रस्तुति

यदा कदा प्रोडक्शंस, रायपुर

निर्देशन, लेखन एवं संपादन

केवल कृष्ण

पार्श्व संगीत

अमित प्रधान

विषय

NEET परीक्षा प्रणाली, एग्जाम प्रेशर, शिक्षा व्यवस्था की खामियां, छात्रों का मानसिक संघर्ष

]]>
Sat, 23 May 2026 22:18:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
भाजपा का मंत्र ! मजबूत कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की पहचान, बूथ प्रबंधन से लेकर AI और राष्ट्रीय चुनौतियों पर मंथन भी जरूरी https://acntimes.com/bjp-jila-prashikshan-varg-samapan-ratlam https://acntimes.com/bjp-jila-prashikshan-varg-samapan-ratlam समापन सत्र को संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया संबोधित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जेएमडी स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन शनिवार को पार्टी के जयघोष के साथ हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन 5 सत्रों में संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, AI तकनीक, मोदी सरकार की योजनाओं और राष्ट्रीय चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समापन सत्र को संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने संबोधित किया।

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पहले सत्र में जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता उज्जैन जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित ने की। इसके बाद दूसरे सत्र में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी शैलेन्द्र डागा ने की। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने तीसरे सत्र में बूथ प्रबंधन और स्थानीय कार्यक्रम (मन की बात) के विषय पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने की।

सोशल मीडिया और एप का बताया महत्व

इसके बाद आई.टी. विभाग के प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल ने सोशल मीडिया / एआई / नमो एप / सरल एप के महत्व और संचालन की जानकारी दी। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय  ने की। अंतिम सत्र में सांसद सुधीर गुप्ता देश के समक्ष चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर विचार रखे।

अध्यक्षता आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने की। वर्ग के समापन सत्र में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मजबूत होता है तो संगठन सशक्त रहता है।

प्रशिक्षण संगठन की संजीवनी है- चेतन्य काश्यप

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इससे पूर्व कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रशिक्षण संगठन और कार्यकर्ता के लिए संजीवनी की तरह होता है। इस प्रशिक्षण में जो सिखाया उसका आत्म अवलोकन करें। इसे अंगीकार करें और चुनौती को अपना लक्ष्य बनावे। इससे भाजपा का सेवा का संकल्प पूर्ण होगा। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला प्रशिक्षण वर्ग के सहयोगियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि देश एवं दुनिया में भाजपा ही ऐसी पार्टी है तो कार्यकर्ता आधारित है। इसका सदस्य होना सबके लिए गौरव की बात है।

समापन सत्र में ये रहे मंचासीन

इस दौरान जिला प्रभारी विवेक जोशी, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, प्रशिक्षण प्रभारी नानालाल अटोलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री महेश सोनी, जयवंत कोठारी, प्रशिक्षण टोली के सदस्य क्रांति जोशी, अनुज शर्मा एवं विप्लव जैन मंचासीन रहे।

नमो एप क्विज का हुआ आयोजन

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग समापन से पूर्व सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ ने नमो एप क्विज एवं डिजिटल प्रश्नोत्तरी संपन्न कराई। इससे पूर्व प्रातः योग एवं प्रार्थना का आयोजन हुआ। इसमें योग प्रशिक्षक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ राजेश शर्मा ने योग - प्राणायाम कराया। रात्रि में आनंद उत्सव भी हुआ। संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया। आभार जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने माना। वर्ग में भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

]]>
Sat, 23 May 2026 21:30:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, मंत्री चेतन्य काश्यप सहित समाजजनों ने की अगवानी https://acntimes.com/nityasen-surishwarji-mangal-pravesh-ratlam https://acntimes.com/nityasen-surishwarji-mangal-pravesh-ratlam एसीेन टाइम्स @ रतलाम । दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. की पाट परंपरा के पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य, गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा का शुक्रवार को रतलाम में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। नगर में निकले विशाल जुलूस और धर्मसभा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा।

रतलाम में शुक्रवार को गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा के मंगल प्रवेश को लेकर धार्मिक उत्साह का वातावरण रहा। मंगल प्रवेश का भव्य जुलूस लोकेन्द्र टॉकिज से प्रारंभ हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मोहन टॉकिज पहुंचा। यहां धर्मसभा आयोजित की गई।

मंगल प्रवेश के दौरान पूज्य गुरुदेव की अगवानी श्री संघ संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, श्री संघ अध्यक्ष सुशील छाजेड़, विभिन्न श्री संघों के अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में समाजजन ने की। मोहन टॉकिज में आयोजित धर्मसभा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने मंगलाचरण वाचन कर श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किए।

[also_read ids="5706" title="ये भी पढ़ें"]

“संघ एकता ही संगठन की शक्ति”

अपने आशीर्वचन में गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. ने कहा कि संघ की एकता में ही संगठन की वास्तविक शक्ति निहित है। उन्होंने कहा कि धर्म आराधना से ही मानव जीवन सार्थक होता है तथा गुरु का आशीर्वाद और प्रेरणा सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

धर्म गुरु जीवन का पथ प्रदर्शक- चेतन्य काश्यप

मुख्य अतिथि एवं श्री संघ संरक्षक कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि समाज संतों की कृपा से ही फलीभूत होता है।
उन्होंने कहा कि जीवन में धर्म गुरु का होना सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और वही सही पथ प्रदर्शक होते हैं।

धर्मसभा से पूर्व निकले भव्य वरघोड़े में बग्गी पर दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी एवं पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी के चित्र आकर्षण का केंद्र रहे। महिला परिषद की सदस्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, जबकि बहु परिषद द्वारा अष्ट मंगल मस्तक पर धारण कर शोभायात्रा में सहभागिता की गई। जानकारी श्री संघ के राजकमल द्वारा दी गई।

[also_read ids="5687" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 22 May 2026 22:34:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
जन्मशताब्दी संकल्प अनुयाज : गायत्री महायज्ञ बना सामाजिक जागरण का माध्यम, नारी शक्ति ने संभाली धर्मध्वजा, युवाओं ने छोड़ा व्यसन https://acntimes.com/gayatri-parivar-panch-kundiya-mahayagya-bajankheda-ratlam https://acntimes.com/gayatri-parivar-panch-kundiya-mahayagya-bajankheda-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा ग्राम बाजनखेड़ा स्थित वीर तेजाजी मंदिर परिसर में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं दीपयज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न कराया गया। आयोजन में नारी जागरण, संस्कार परम्परा पुनर्जागरण और व्यसनमुक्ति जैसे सामाजिक संदेशों को केंद्र में रखते हुए विभिन्न संस्कार एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अखिल विश्व गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी संकल्प अनुयाज कार्यक्रम के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं। इसी शृंखला में ग्राम बाजनखेड़ा में गुरुवार शाम दीपयज्ञ तथा शुक्रवार सुबह पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया गया।

नारी जागरण अभियान के तहत दोनों ही दिन यज्ञ एवं कर्मकाण्ड गायत्री परिवार की महिला आचार्यों ऋतु सैनी एवं प्रेमलता साहू द्वारा सम्पन्न कराए गए। आयोजन में श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, पर्यावरण संतुलन तथा देश-समाज में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।

संस्कार परम्परा पुनर्जागरण अभियान भी चला

गायत्री परिवार द्वारा संस्कार परम्परा पुनर्जागरण अभियान के अंतर्गत यज्ञ में चार पुंसवन संस्कार एवं एक जन्मदिवस संस्कार भी सम्पन्न कराया गया। इसके साथ ही देवदक्षिणा के क्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई अपनाने का संकल्प दिलवाया गया।

व्यसनमुक्ति अभियान के अंतर्गत लाला शंकर पाटीदार के विशेष प्रयास से चार युवाओं ने नशामुक्त एवं व्यसनमुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा कर इन युवाओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।

[also_read ids="5706" title="ये भी पढ़ें"]

बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

यज्ञ आयोजन में ग्राम बाजनखेड़ा के ग्रामीणों के साथ रतलाम शहर, बांगरोद एवं धराड़ क्षेत्र से भी गायत्री परिजन शामिल हुए। ग्राम बाजनखेड़ा से मोहन मुरलीवाला, दशरथ पाटीदार, मुकेश पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, दिनेश डिंडोर, बद्रीलाल गोदा, कैलाश पाटीदार, रामभाई पाटीदार, हीरालाल पांचाल तथा गायत्री परिवार से पातीराम शर्मा, दामोदर शर्मा, अर्जुनसिंह चौहान, नरेन्द्र पाठक, ज्योति गौड़, श्यामलाल भावसार, विवेक चौधरी एवं मदनमोहन साहू सहित अनेक परिजन उपस्थित रहे।

]]>
Fri, 22 May 2026 19:27:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को चुनौती देने मैदान में उतरी ‘छिपकली जनता पार्टी’ ! सोशल मीडिया पर छिड़ी मीम वाली सियासत https://acntimes.com/chhipkali-janata-party-vs-cockroach-janata-party https://acntimes.com/chhipkali-janata-party-vs-cockroach-janata-party कॉकरोच मुक्त भारत के नारे के साथ वायरल हुआ नया लोगो, इंटरनेट पर लोग ले रहे जमकर चुटकियां

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । सोशल मीडिया की ‘मीम राजनीति’ में अब नया मोड़ आ गया है। पहले जहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर इंटरनेट पर मीम्स और व्यंग्य वायरल हो रहे थे, वहीं अब उसके मुकाबले में ‘छिपकली जनता पार्टी’ भी मैदान में उतर आई है। ‘कॉकरोच मुक्त भारत’ के नारे और अनोखे चुनाव चिह्न वाले लोगो ने इंटरनेट पर नई बहस और हास्य का माहौल बना दिया है।

फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और ‘छिपकली जनता पार्टी’ को लेकर जमकर मीम्स बनाए जा रहे हैं। यह दोनों ही कोई वास्तविक राजनीतिक दल नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा बनाया गया व्यंग्यात्मक और मनोरंजक ट्रेंड हैं। हालांकि अभी X हैंडल पर इसके फॉलोवर्स बहुत कम है लेकिन जिस तरह लोग इसके बयान और मीम्स को रि-पोस्ट कर रहे हैं, उसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भी कॉकरोच जनता पार्टी की ही तरह तेजी से वायरल होने वाला है।

सोशल मीडिया पर सबसे पहले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम वायरल हुआ था। कई मीम पेजों और कंटेंट क्रिएटर्स ने इसे लेकर मजेदार पोस्ट शेयर किए। कॉकरोच को यहां प्रतीकात्मक रूप से “हर परिस्थिति में टिके रहने”, “कहीं भी घुस जाने” और “बार-बार लौट आने” जैसी बातों से जोड़कर राजनीतिक व्यंग्य किया गया।

धीरे-धीरे इस नाम पर फर्जी घोषणा-पत्र, काल्पनिक सदस्यता अभियान और नकली चुनावी पोस्टर भी वायरल होने लगे। लोगों ने इसे भ्रष्टाचार, अवसरवाद और जिद्दी राजनीतिक प्रवृत्तियों पर कटाक्ष के रूप में देखा।

[also_read ids="5692" title="ये भी पढ़ें"]

अब मैदान में ‘छिपकली जनता पार्टी’

कॉकरोच जनता पार्टी के वायरल होने के बाद अब ‘छिपकली जनता पार्टी (CJP)’ का लोगो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसमें एक छिपकली को कॉकरोच पकड़ते हुए दिखाया गया है और नीचे लिखा है- “कॉकरोच मुक्त भारत”।

यूजर्स इसे “कॉकरोच जनता पार्टी के सफाए के लिए उतरी नई ताकत” के रूप में पेश कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे राजनीतिक सफाई अभियान, भ्रष्टाचार विरोधी व्यंग्य और सोशल मीडिया की रचनात्मक ट्रोल संस्कृति से जोड़कर देखा।

मीम वॉर बन गई इंटरनेट सियासत

अब इंटरनेट पर दोनों “पार्टियों” के समर्थकों के नाम से भी मजेदार पोस्ट बनाए जा रहे हैं। कहीं “कॉकरोच बचाओ अभियान” चल रहा है, तो कहीं “छिपकली क्रांति” ट्रेंड कर रही है।
हालांकि यह पूरा घटनाक्रम सिर्फ मनोरंजन, व्यंग्य और डिजिटल मीम कल्चर का हिस्सा है।

असली पार्टी नहीं

महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव आयोग की सूची में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ या ‘छिपकली जनता पार्टी’ नाम से कोई राजनीतिक दल पंजीकृत नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे ट्रेंड आज की डिजिटल राजनीति और मीम संस्कृति का हिस्सा बन चुके हैं, जहां लोग हास्य के जरिए अपनी राय व्यक्त करते हैं।

[also_read ids="5700" title="ये भी पढ़ें"]

छिपकली जनता पार्टी की X पर कुछ रोचक पोस्ट

  • छिपकली जनता पार्टी की आधिकारिक टीम घोषणा.. हम आ गए हैं! Cockroach Janata Party सावधान! महासचिव (सफाई मंत्री) : @SinghPramod2784 टेल-ट्विस्टर कॉकरोच देखते ही पूंछ से मारने वाले स्पेशलिस्ट
  • अपनी दशक लंबी संघर्ष यात्रा में हमने हर तरह के कीड़े-मकोड़े देखे और निपटे, लेकिन जन्मजात तिलचट्टों के आगे हम हमेशा सफल रहे। X पर ये तिलचट्टे अपनी माँ से भी साबित करवाने को कहते हैं कि वह उनका बाप है।
  • हम छिपकली हैं, हम दीवारों पर चढ़ते हैं, छत पर चलते हैं, और सबसे importantly कॉकरोच खाते हैं! Cockroach Janata Party वाले अंधेरे में घूमते रहें, हम रोशनी में भी नजर रखते हैं। वो भागते हैं, हम पकड़ते हैं। वो गंदगी फैलाते हैं, हम साफ करते हैं।
  • भारतीय यूथ की आवाज छिपकली जनता पार्टी, हमारी राष्ट्रीय पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति को जड़ से उखाड़ने के लिए बनी है हमारा एजेंडा देश को साथ लेके चलना है, आप हमारे हैंडल को समर्थन करें हम देश को बांटने वाले काकरेचों को पाकिस्तान भेजने का काम करेंगे।

[also_read ids="5705" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 22 May 2026 17:40:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
Q4 में ऐतिहासिक प्रदर्शन ! डी. पी. आभूषण लिमिटेड को fy2026 की आखिरी तिमाही में हुआ दो गुना मुनाफा, सालभर में 211.84 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया https://acntimes.com/dp-abhushan-limited-financial-results-fy2026 https://acntimes.com/dp-abhushan-limited-financial-results-fy2026 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य भारत में रिटेल गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी के भरोसेमंद ब्रांडों में शामिल डी. पी. आभूषण लिमिटेड (NSE: DPABHUSHAN | BSE: 544161) ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही एवं वित्तीय वर्ष के अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। फर्म ने इस वित्तीय तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। कंपनी ने राजस्व, लाभ और विस्तार सहित सभी प्रमुख वित्तीय मानकों पर उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है।

कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY2025-26) में डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने ₹50.60 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही Q4 FY2024-25 के ₹25.15 करोड़ की तुलना में लगभग 101.2 प्रतिशत की वृद्धि है।

कंपनी का कुल राजस्व भी तिमाही के दौरान तेजी से बढ़ा और ₹1,334.73 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹717.24 करोड़ था। इस प्रकार कंपनी ने राजस्व में 86.1 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने इस प्रदर्शन का श्रेय मजबूत उपभोक्ता मांग और अपने रिटेल नेटवर्क के निरंतर विस्तार को दिया है।

पूरे वित्तीय वर्ष में भी शानदार प्रदर्शन

डी. पी. आभूषण लिमिटेड का प्रदर्शन केवल तिमाही तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी कंपनी ने प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की। 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर ₹211.84 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष FY2024-25 के ₹112.70 करोड़ की तुलना में लगभग 87.9 प्रतिशत अधिक है।

[also_read ids="5497" title="ये भी पढ़ें"]

इस दौरान कंपनी ने करीब ₹99 करोड़ अतिरिक्त लाभ अर्जित किया, जो परिचालन दक्षता और बेहतर मार्जिन को दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी का कुल राजस्व ₹4,065.13 करोड़ रहा, जबकि FY2024-25 में यह ₹3,310.79 करोड़ था। इस प्रकार कंपनी ने वार्षिक राजस्व में 22.8 प्रतिशत की स्वस्थ वृद्धि दर्ज की।

धार में नया शोरूम, अब कुल 12 आउटलेट

कंपनी ने वित्तीय वर्ष के दौरान अपनी भौतिक रिटेल उपस्थिति को भी मजबूत किया। Q4 FY2025-26 में डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने मध्यप्रदेश के धार में नया शोरूम शुरू किया। इसके साथ ही मध्य भारत में कंपनी के कुल शोरूम की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। कंपनी का कहना है कि यह विस्तार ग्राहकों तक अपने हॉलमार्क ज्वेलरी अनुभव को और अधिक सुलभ बनाने की रणनीति का हिस्सा है।

[also_read ids="4327" title="ये भी पढ़ें"]

‘86 वर्षों की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं’

कंपनी के पूर्णकालिक निर्देशक अनिल कटारिया ने वित्तीय परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह डी. पी. आभूषण लिमिटेड के लिए एक उत्कृष्ट वर्ष रहा है। उन्होंने कहा, एक ही तिमाही में हमारे शुद्ध लाभ का दोगुना होना और वार्षिक PAT में लगभग 88 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करना हमारे ग्राहकों के विश्वास और हमारी टीम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। 86 वर्षों की विरासत के गौरवशाली संरक्षक के रूप में हम उत्कृष्ट गुणवत्ता और बेहतरीन ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मध्य भारत में हमारा विस्तार लक्जरी ज्वेलरी को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है और हम भविष्य के अवसरों को लेकर उत्साहित हैं।”

निवेशकों और बाजार के लिए सकारात्मक संकेत

विशेषज्ञों के अनुसार, डी. पी. आभूषण लिमिटेड के मजबूत वित्तीय परिणाम यह संकेत देते हैं कि रिटेल ज्वेलरी सेक्टर में उपभोक्ता मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। कंपनी का लगातार विस्तार और मुनाफे में तेज वृद्धि निवेशकों के लिए भी सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

[also_read ids="5413" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 21 May 2026 22:50:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
“अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026” 24 मई को, NEET, JEE, UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी की पहल https://acntimes.com/abhyas-pratibha-khoj-pariksha-ratlam-2026 https://acntimes.com/abhyas-pratibha-khoj-pariksha-ratlam-2026 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी “अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) 2026” का आयोजन 24 मई को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन करने के साथ उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा में इस वर्ष कक्षा 8वीं, 9वीं, 10वीं एवं 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा का सिलेबस पूर्व कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित रहेगा। संस्थान ने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही NEET, JEE, UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति जागरूक करना तथा उनकी क्षमता को पहचानकर सही दिशा प्रदान करना है।

परीक्षा पूरी तरह नि:शुल्क

अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित यह परीक्षा पूर्णतः नि:शुल्क रहेगी। परीक्षा के साथ विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए फ्री काउंसलिंग एवं करियर मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 10वीं के बाद विषय चयन को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अनुभवी मेंटर्स एवं एक्सपर्ट टीम विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही विषय चयन में मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

करियर गाइडेंस और स्वल्पाहार भी रहेगा आकर्षण

संस्थान के अनुसार परीक्षा के बाद विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी। साथ ही विशेष करियर गाइडेंस सत्र आयोजित होगा, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विषय चयन और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

23 मई तक कर सकेंगे आवेदन

परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई दोपहर 2.00 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी शास्त्री नगर स्थित अभ्यास इंस्टीट्यूट कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। संस्थान ने विद्यार्थियों से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है, क्योंकि सीटें सीमित हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए संस्थान द्वारा लिंक भी जारी किया गया है।
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf1S9YGx9Z2jtUwvsFxsbazExGEVPVzo9g0DpH4cwszWJ11MA/viewform?usp=header

यहां भी कर सकते हैं संपर्क

स्थान: अभ्यास इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम
संपर्क: 9664246309, 9799535574

]]>
Thu, 21 May 2026 22:19:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
गृह प्रवेश के दिन डॉक्टर के घर से 12 लाख के सोने के जेवर और नकदी चोरी, CCTV फुटेज ने की आरोपी की चुगली तो पकड़ा गया https://acntimes.com/ratlam-ashtapad-colony-theft-case-suraj-arrested https://acntimes.com/ratlam-ashtapad-colony-theft-case-suraj-arrested मुहूर्त की रात चोरी ! डॉक्टर के घर से 12 लाख के सोने के जेवर और नकदी लेकर भागा चोर, CCTV फुटेज ने कर दी आरोपी की चुगली, हो गया गिरफ्तार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की अष्टापद कॉलोनी में डॉक्टर के के घर मुहूर्त कार्यक्रम के दौरान हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 12 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी अमित कुमार ने मामले का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी विवेक कुमार लाल, CSP अजय सारवान एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी गायत्री सोनी भी मौजूद रहे। एसपी ने बताया आरोपी ने घर में कार्यक्रम और परिवार की थकान का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

मुहूर्त कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी

पुलिस के अनुसार, फरियादी पूनमचंद खराड़ी (61) निवासी ग्राम सेमलखेड़ा, हाल मुकाम अष्टापद कॉलोनी, सफायर स्कूल के पास बरवड़, रतलाम ने 16 मई को औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि जावरा में पदस्थ डॉ. शंकरलाल खराड़ी के मकान का मुहूर्त कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद परिवार के सदस्य थकान के चलते सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर से सोने के आभूषणों से भरा बैग, नगदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। चोरी गए सामान में सोने का हार, कान के सोने के लौंग, सोने की बोर, तीन मोबाइल फोन और करीब 30 हजार रुपए नकद शामिल थे।

[also_read ids="5700" title="ये भी पढ़ें"]

CCTV फुटेज से मिला पहला सुराग

शिकायत के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाने पर अपराध क्रमांक 468/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसकी पहचान सूरज उर्फ सुरेश पिता अमरसिंह चारेल (22) निवासी सिमलावदा थाना बिलपांक, हाल मुकाम छत्रीपुल, रतलाम के रूप में हुई।

पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

यह मिला आरोपी के पास से

  • विवो कंपनी का मोबाइल
  • ओप्पो कंपनी का मोबाइल
  • सैमसंग मोबाइल
  • एक अन्य मोबाइल फोन
  • सोने का हार
  • कान के सोने के लोंग

कार्यक्रम और लापरवाही बनी वारदात की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में कार्यक्रम होने और देर रात तक गतिविधियां चलने के कारण सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। परिवार के सदस्य सो गए और इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी घर से आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी से यह भी पूछताछ कर रही है कि उसने चोरी की साजिश पहले से रची थी या उसे कार्यक्रम की जानकारी पहले से थी।

[also_read ids="5702" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 21 May 2026 21:55:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
गुरुभक्ति से होते हैं बड़े कार्य, चेतन्य काश्यप जैसे श्रद्धालु समाज की प्रेरणा : नित्यसेन सूरीश्वरजी https://acntimes.com/chetanya-kashyap-gurubhakti-nityasen-surishwarji-ratlam https://acntimes.com/chetanya-kashyap-gurubhakti-nityasen-surishwarji-ratlam रतलाम में गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी का भव्य पदार्पण, मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर हुई गहुली और आशीर्वचन सभा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी मसा के शिष्य वर्तमान गच्छाधिपति, आचार्यदेवेश श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. आदि ठाणा का गुरुवार सुबह कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर पदार्पण हुआ। इससे पहले दिलबहार चौराहा से चल समारोह निकाला गया। इसमें मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी एवं प्रवीण सोनी सहित गणमान्यजन एवं समाजजन शामिल हुए।

श्री सौधर्म वृहत्तपोगच्छीय राजेन्द्रसूरी त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ संरक्षक चेतन्य काश्यप ने परिवार सहित गच्छाधिपति के पदार्पण पश्चात गहुली कर आशीर्वाद लिया। उपस्थित गुरूभक्तों को संबोधित करते हुए काश्यप ने कहा कि गुुरु का आशीर्वाद उनके परिवार का सौभाग्य है। पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. ने रतलाम में अंतिम चातुर्मास किया था। उनके बाद प्रथम शिष्य गच्छाधिपति, आचार्यदेवेश श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. के माध्यम से सर्व समाज को उनकी कृपा दृष्टि प्राप्त हो रही है। गच्छाधिपति का 22 मई को सुबह लोकेन्द्र टॉकीज क्षेत्र से नगर में मंगल प्रवेश हुआ। मोहन टॉकीज में धर्मसभा के बाद वे नीमवाला उपाश्रय में प्रवास के लिए पहुंचे। 23 मई को वे जयंतसेन धाम जाएंगे और फिर इंदौर चातुर्मास के लिए विहार करेंगे। मंत्री काश्यप ने गुरुदेव को कांबली भी ओढ़ाई।

[also_read ids="5692" title="ये भी पढ़ें"]

धन-वैभव का सदुपयोग ही महानता है

गच्छाधिपति, आचार्यदेवेश श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी मसा ने आर्शीवचन में कहा कि पुण्य सम्राट गुरुदेव का रतलाम चातुर्मास ऐतिहासिक था। पुण्य सम्राट स्वयं भी ये कहते थे और दीक्षा पश्चात उन्होंने भी रतलाम जैसा चातुर्मास नहीं देखा। गुरु के प्रति समर्पण के भाव के कारण ही ऐसा संभव हुआ। धन-वैभव मिलना और मिलने के बाद उसका सदुपयोग करना महानता का काम होता है। चेतन्य काश्यप परिवार ऐसे कार्य निरंतर करता आ रहा है, जो अनुमोदनीय है। ऐसे गुरु भक्त मिल जाए, तो अनेक अच्छे काम हो सकते हैं।

श्रद्धा, आस्था और विश्वास की गंगोत्री बहा रहा काश्यप परिवार

इससे पूर्व मुनिश्री विद्वरत्न विजय जी म.सा. ने कहा कि काश्यप परिवार आरंभ से परम भक्त और परम सुश्रावक होकर श्रद्धा, आस्था और विश्वास की गंगोत्री बहा रहा है। रतलाम में पुण्य सम्राट का वर्ष 2016  में ऐतिहासिक चातुर्मास करने से पूर्व मोहनखेडा में विक्रम संवत 2016 में स्व. सेठ कन्हैयालाल काश्यप ने गुरुदेव श्रीमद विजय यतीन्द्रसेन सूरीश्वरजी की आज्ञा से हाल निर्मित कराया था। गुरु आज्ञा ही इस परिवार का धर्म है और चेतन्य काश्यप ने राजनीति में भी धर्मनीति का समावेश किया है। धर्मनीति जहां होती है, वहां सफलता मिलना निश्चित है।
कार्यक्रम के आरंभ में मंगलाचरण हुआ। समापन पर गुरुदेव ने महामांगलिक श्रवण कराई।
संचालन राजकमल दुग्गड़ ने किया।

ये उपस्थित रहे

इस दौरान त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ अध्यक्ष सुशील छाजेड़, ट्रस्टीगण, विभिन्न श्रीसंघों के अध्यक्ष अशोक चौटाला, विनोद मेहता, अशोक चौपड़ा, प्रकाश दरड़ा, हिम्मत गेलड़ा, अजय खिमेसरा, रजनीकांत झामर, मांगीलाल जैन, मंगल अग्रवाल, गौरव अजमेरा और भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षगण तथा आरडीए पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

[also_read ids="5687" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 21 May 2026 21:49:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
‘नाव’ में थूकने को लेकर हुए विवाद में युवक को मौत के घाट उतारा, 36 घंटे में 2 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार https://acntimes.com/dharola-mela-murder-case-alot-police-disclosure https://acntimes.com/dharola-mela-murder-case-alot-police-disclosure एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के आलोट थाना क्षेत्र में आयोजित धरोला मेले में मामूली विवाद के बाद युवक की जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आलोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 36 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मामले में 2 नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी श्याम सिंह सोंधिया राजपूत निवासी खामरिया ने 19 मई, 2026 को आलोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके भतीजे कृष्णपाल सिंह का धरोला मेले में नाव वाले झूले के अंदर थूकने की बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी विवाद की रंजिश के चलते आरोपी कुलदीप सिंह, युवराज सिंह, गोविंद सिंह एवं उनके साथियों ने कृष्णपाल सिंह को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस शिकायत पर आलोट थाने में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बनाई विशेष टीम, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देशन में आलोट पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह, युवराज सिंह, गोविंद सिंह एवं 02 विधि विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस अब आरोपियों से घटना में प्रयुक्त जहरीले पदार्थ एवं अन्य तथ्यों को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी आलोट निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम एवं थाना आलोट के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। 

[also_read ids="5700" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 21 May 2026 21:14:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
श्री योगीन्द्र सागर कॉलेज की छात्राओं ने बीबीए परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, गौरी पाटीदार ने 83.50% अंक के साथ हासिल की पहली रैंक https://acntimes.com/sysits-ratlam-bba-result-topper-news https://acntimes.com/sysits-ratlam-bba-result-topper-news एसीएन टाइम्स @ रतलाम । छोटे शहरों के विद्यार्थी भी शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स के क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं हैं। यह बात श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), रतलाम के संस्थापक गोपालप्रसाद शर्मा ‘टंच’ बाऊजी ने कही। वे सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा घोषित बीबीए तृतीय वर्ष 2025-26 परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सफलता पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

बता दें कि, विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम की छात्रा गौरी पाटीदार ने 83.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहली रैंक हासिल की। वहीं दूसरी रैंक पर दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से स्थान बनाया। अर्पिता जैन ने तथा निहारिका पांचाल ने 83.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। वहीं हिमांशी पटेल 82 प्रतिशत अंक के साथ तीसरी रैंक पर रहीं।

महाविद्यालय के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि संस्था अपने मूल मंत्र “विद्या ददाति संपूर्णत्वम्” को चरितार्थ करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। चेयरमैन भरत शर्मा ‘टंच’ ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। सहसंचालक उमेश शर्मा एवं सहसंचालक वरदान शर्मा ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

डीन एकेडमिक प्रो. गोविंद झंवर ने कहा कि संस्था विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अकादमिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। बीबीए विभाग प्रभारी प्रो. रश्मि चौहान, प्रो. मनीषा राठौर, प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. शैलेश शाह एवं समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

[also_read ids="5693,5692" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 21 May 2026 19:34:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
पिता बना जल्लाद ! हिंदू युवक से बात करती थी बेटी; इसलिए कर दिए 6 टुकड़े, सिर तालाब में फेंका और हाथ&पैर व धड़ ट्रेन में https://acntimes.com/shabbo-murder-case-honor-killing https://acntimes.com/shabbo-murder-case-honor-killing बुआ-फूफा संग रची खौफनाक साजिश; ट्रेन के S1 कोच में मिला धड़, जांच में खुली ऑनर किलिंग की कहानी

एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई, जब छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के S1 कोच में एक टिन का बक्सा मिला। बक्सा खोलते ही अंदर एक किशोरी का धड़ पड़ा था, जबकि पास रखे बैग में कटे हुए हाथ और पैर मिले। शव का सिर गायब था। यह देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और पुलिसकर्मियों के रोंगटे खड़े हो गए।

पहले आशंका किसी गैंगवार या सीरियल किलिंग की जताई जा रही थी, लेकिन कुछ ही घंटों में जांच ने ऐसा सच उजागर किया जिसने इंसानियत को झकझोर दिया। यह किसी गैंग का नहीं, बल्कि एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी की बेरहमी से की गई हत्या का मामला निकला। पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के शिवरही (सेवरही) गांव निवासी ई-रिक्शा चालक बिग्गन उर्फ विगान अंसारी ने ही अपनी 15 वर्षीय बेटी शब्बो की हत्या कर शव के छह टुकड़े कर दिए। सिर तालाब में फेंक दिया और बाकी शरीर ट्रेन में छोड़कर फरार हो गया।

पत्नी और बेटों को रिश्तेदारी भेजा, फिर बुलाए बहन-बहनोई

पुलिस के मुताबिक, हत्या अचानक नहीं हुई, बल्कि पूरी तैयारी के साथ की गई। आरोपी बिग्गन अंसारी ने पहले अपनी पत्नी और बेटों को रिश्तेदारी में भेज दिया। बाद में उसने अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला उर्फ मजहरुल्लाह को घर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर शब्बो की हत्या कर दी। हत्या के बाद घर में ही धारदार हथियार से शव के छह टुकड़े किए गए। सिर को अलग कर गांव के पास तालाब में फेंक दिया ताकि पहचान न हो सके।

ई-रिक्शा से स्टेशन तक पहुंचाई लाश

हत्या के बाद शब्बो का धड़ टिन के बड़े बक्से में रखा। कटे हाथ और पैर कपड़ों और प्लास्टिक में लपेटकर अलग बैग में रखे। रात के अंधेरे में तीनों आरोपी ई-रिक्शा से करीब चार किलोमीटर दूर तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के S1 स्लीपर कोच में बक्सा और बैग रख दिया। इसके बाद वे उसी ट्रेन के एसी कोच की तरफ गए और वहां से उतरकर फरार हो गए ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद ट्रेन में शव लखनऊ पहुंचा।

[also_read ids="5692" title="ये भी पढ़ें"]

CCTV फुटेज ने खोल दिया राज

गोमतीनगर स्टेशन पर शव मिलने के बाद जीआरपी ने जांच शुरू की। सिर गायब होने के कारण शव की पहचान करना मुश्किल था। पुलिस ने ट्रेन के पूरे रूट के CCTV फुटेज खंगाले। तमकुही रोड स्टेशन पर तीन लोग भारी बक्सा और बैग लेकर ट्रेन में चढ़ते दिखाई दिए। बाद में वे दूसरे कोच से उतरते भी नजर आए।

तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और फुटेज के आधार पर पुलिस कुशीनगर पहुंची। पूछताछ में पहले बिग्गन अंसारी लगातार गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती बरतने पर टूट गया और पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तालाब से शब्बो का सिर भी बरामद कर लिया। हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त हो गया है।

[also_read ids="5688" title="ये भी पढ़ें"]

दूसरे समुदाय’ के लड़के से बात करती थी बेटी

पुलिस के अनुसार, शब्बो मोबाइल फोन पर एक हिंदू युवक से बातचीत करती थी। यही बात उसके पिता को नागवार गुजरती थी। घर में इसको लेकर हमेशा विवाद होता था। दो बड़ी बेटियां पहले ही घर छोड़कर जा चुकी थीं। इससे पिता समाज के तानों और बदनामी के डर में जी रहा था। उसे डर था कि कहीं शब्बो भी अपनी दो बड़ी बहनों की तरह घर छोड़ कर न चली जाए। इससे उसके भीतर गुस्सा और कट्टर सोच को बल मिला। धीरे-धीरे उसने अपनी बेटी को ही ‘समस्या’ मान लिया और हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस इसे ऑनर किलिंग का मामला मान रही है। पड़ोसियों के मुताबिक, बिग्गन ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था और अक्सर तनाव में दिखाई देता था। हत्या के दौरान घर में क्या हुआ, इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

POCSO, हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं लगाई गईं

पुलिस ने मुख्य आरोपी बिग्गन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला की भूमिका की भी जांच जारी है। आरोपियों पर हत्या, सबूत मिटाने और POCSO एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

[also_read ids="5684" title="ये भी पढ़ें"]

घर की तीसरी बेटी, गरीबी और तनाव के बीच पल रही थी जिंदगी

15 वर्षीय शब्बो कुशीनगर के शिवरही गांव की रहने वाली थी। वह परिवार की तीसरी बेटी थी। पिता बिग्गन ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। परिवार आर्थिक संकट में डूबा था। बड़े बेटे का कैंसर का इलाज चल रहा था, जिसके चलते पुश्तैनी जमीन बिक चुकी थी।

]]>
Thu, 21 May 2026 16:52:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
मीसाबंदी व गणेश ट्रांसपोर्ट के संचालक श्यामसुंदर राठौड़ का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान, दो दृष्टिहीनों को मिलेगी रोशनी https://acntimes.com/ratlam-shyam-sundar-rathod-passes-away-donates-eyes https://acntimes.com/ratlam-shyam-sundar-rathod-passes-away-donates-eyes एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. नंदकिशोर राठौड़ के पुत्र एवं गणेश ट्रांसपोर्ट के संचालक मीसाबंदी श्यामसुंदर राठौड़ का बुधवार को निधन हो गया। वे करीब 92 वर्ष के थे। दिवंगत राठौड़ का अंतिम संस्कार त्रिवेणी मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि बेटे भेरूलाल और भरतलाल ने दी।

दिवंगत श्यामसुंदर राठौड़ स्व. चिमनलाल व स्व. बद्रीलाल राठौड़ के भाई, स्व. नारायण राठौड़ के ताऊ, कांग्रेस नेता भेरूलाल एवं भरतलाल के पिता, नरेंद्र के चाचा, ललित, कुणाल, कुलदीप एवं गौतम के दादा थे। अंतिम विदाई से पहले दिवंगत राठौड़ को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यह नजारा देख कर परिजन और क्षेत्रवासी भावुक हो गए। 

अंतिम विदाई के दौरान महापौर प्रहलाद पटे, समाजसेवी गोविंद काकानी, कांग्रेस नेता राकेश झालानी, विमल छिपानी, आशीष पालीवाल, प्रभाकांत उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

परिवार ने कराए नेत्रदान

निधन के पश्चात भेरूलाल एवं भरतलाल राठौड़ ने गोपाल राठौड़ पतरावाला, राजेन्द्र चौहान की प्रेरणा से श्यामसुंदर राठौड़ के नेत्रदान की इच्छा जताई। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजन की सहमति मिलते ही डॉ. लक्ष्मीनारायण शासकीय मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई। उनके निर्देशन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसौदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह, राकेश पारगी एवं दीपक के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न करवाई। नेत्रदान के लिए दिवंगत के निवास से मेडिकल कॉलेज और वहां से वापस निवास पहुंचाने की व्यवस्था नेत्रम संस्था के सुशील मीनू माथुर ने अपने वाहन से की।

[also_read ids="5698" title="ये भी पढ़ें"]

नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, गिरधारीलाल वर्धानी, नवनीत मेहता, सुशील मीनु माथुर, गोपाल राठौड़ पतरावाला, चंद्रशेखर परिहार, चेतन चौहान, राकेश पारगी, दीपक, सुभाष चौहान, कैलाशचंद्र जमादार सहित गणमान्य नागरिक  उपस्थित रहे।

नेत्रदान और देहदान का किया आह्वान

नेत्रम संस्था एवम डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित शासकीय नेत्र बैंक की ओर से परोपकारी परिवारों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके मानवीय योगदान के प्रति आभार भी व्यक्त किया। साथ ही देहदान एवं नेत्रदान की महत्ता पर बल देते हुए जनजागरूकता अभियान को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराया और इसके लिए दूसरों से भी आगे आने का आह्वान किया।

[also_read ids="5690" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 21 May 2026 15:41:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
कार्रवाई हुई & सवाल बाकी ! SP के निर्देश के बाद TI ने हटवाया मीसा बंदी के प्लॉट से कब्जा, पुलिस ने निजी जमीन मुक्त करा दी, प्रशासन सरकारी नहीं करा पा रहा !  https://acntimes.com/himmat-kothari-dharna-followup-police-action-ratlam https://acntimes.com/himmat-kothari-dharna-followup-police-action-ratlam - पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के धरने के कुछ घंटों बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मौके पर बना पंचनामा

- मीसाबंदी बसंत पुरोहित के प्लॉट से हटवाए गए वाहन, पुलिस की मौजूदगी में कब्जा दिलाने की कार्रवाई पूरी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मीसाबंदी के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे को लेकर बुधवार को पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा एसपी ऑफिस के बाहर दिए गए धरने का असर कुछ ही घंटों में दिखाई दे गया। एसपी अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद थाना डीडी नगर प्रभारी अनुराग यादव ने राजस्व विभाग और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित प्लॉट पर खड़े वाहन हटवाकर शिकायतकर्ता को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की।

बुधवार सुबह तक जिस मामले में कार्रवाई को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, उसी मामले में दोपहर बाद पुलिस का रवैया पूरी तरह बदला नजर आया। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

एसपी अमित कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अनुराग यादव को तत्काल  कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी के साथ डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी भी मौजूद रहे। पुलिस द्वारा आरोपी कमलेश टांक और राजेश टांक को कॉल किया गया। आरोपी ने मोबाइल पर ही मीसाबंदी बसंत पुरोहित के प्लॉट पर से अपने वाहन और कब्जा हटाने की सहमति दी। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन ने प्लॉट मुक्त करवा कर मीसाबंदी पुरोहित के परिजन को कब्जा दिलाया गया।

पंचनामे में दर्ज हुई पूरी कार्रवाई

मौके पर पुलिस ने पंचनामा भी बनाया जिसमें पूरी कार्रवाई का उल्लेख किया गया है। पंचनामे में पंचों द्वारा लिखा गया है कि वे सैफी नगर के निवासी हैं और वे इस बात की तस्दीक करते हैं कि पुलिस टीम रतलाम के डीडी नगर क्षेत्र स्थित प्लॉट क्रमांक 237 और 238 पर पहुंची। शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से बताया गया कि उक्त प्लॉटों पर लंबे समय से अवैध रूप से वाहन खड़े किए जा रहे थे।

[also_read ids="5694" title="ये भी पढ़ें"]

पंचनामे में यह भी उल्लेख किया गया

  • मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया
  • प्लॉट पर खड़े वाहन हटवाए गए
  • शिकायतकर्ता पक्ष को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई
  • पूरी प्रक्रिया पंचों और पुलिस की मौजूदगी में कराई गई

राजनीतिक गलियारों में छिड़ी चर्चा

इस घटनाक्रम के साथ ही राजनीतिक गलियारों में एक चर्चा और छिड़ गई है। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा मीसाबंदी के प्लॉट से कब्जा हटवाने के लिए उग्र होने से उनके समर्थकों में हर्ष है। उनका मानना है कि कोठारी ने अपने समर्थकों के हित के लिए किसी से भी भिड़ने का जो साहस है, वह उन्हें जननेता बनाना हैं। वहीं उनके विरोधी खेमे में चर्चा है कि कोठारी द्वारा उठाया गया कदम सिर्फ पार्टी और राजनीति में अपनी घटती साख को बचाने का एक तरीका है। वहीं एक तीसरा पक्ष भी है जिसका कहना है कि अपने बचपन के मित्र की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए तो पूर्व गृह मंत्री कोठारी चले गए लेकिन आमजन की संपत्तियों पर यदि कोई कब्जा कर ले तो उसे छुड़वाने कौन आएगा ?

नगर निगम की निष्क्रियता भी समस्या की जड़

मीसाबंदी के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे को लेकर हुई शिकायत में लेटलतीफी से जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के साथ ही नगर निगम प्रशासन भी संदेह के घेरे में है। नगर निगम एक्ट के अनुसार कोई भी प्लॉट तीन साल से ज्यादा खाली नहीं रहना चाहिए। अगर वह खाली रहता है और निर्माण नहीं होता है तो उस पर ऐसे ही कब्जे होने की आशंका बनी रहती है। अगर नगर निगम ऐसे प्लॉट पर कार्रवाई करना शुरू करे तो इस तरह के कब्जे की समस्या से निजात मिल सकती है।

जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल अब भी बरकरार

अवैध कब्जे का मामला सिर्फ इकलौता नहीं, ऐसे अनेक मामले हैं जिन्हें मुक्त करवाने के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। यहां तक तो फिर भी गनीमत है, हद तो तब हो जाती है जब कोई सरकारी जमीन पर ही कब्जा कर लेता है और वह साबित होने के बाद भी प्रशासन उसे मुक्त नहीं करवा पाता है। ऐसे ही एक मामले में विगत 11 माह पूर्व रतलाम तहसील न्यायालय से एक सरकारी नाले पर एक निजी स्कूल द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाने का आदेश हुआ था जो अब तक नहीं हटाया जा सका है। इस मामले में संबंधित क्षेत्र की पटवारी से लेकर जिले की मुखिया तक किसी के पास कोई जवाब नहीं है।

[also_read ids="5229" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 21 May 2026 00:32:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
सांदीपनि विद्यालय में ऑन जॉब ट्रेनिंग शुरू : 77 विद्यार्थी ले रहे आईटी और ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड का व्यावसायिक प्रशिक्षण https://acntimes.com/sandipani-school-vinoba-ojt-training-ratlam https://acntimes.com/sandipani-school-vinoba-ojt-training-ratlam समग्र शिक्षा अभियान के तहत 20 दिवसीय OJT प्रशिक्षण कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिलेगा शासकीय प्रमाण-पत्र

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। समग्र शिक्षा अभियान (सेकेंडरी एज्युकेशन) अंतर्गत संचालित नवीन व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत सांदीपनि विद्यालय विनोबा, रतलाम में विद्यार्थियों के लिए 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग (OJT) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं व्यावसायिक कौशल से जोड़ने की पहल की गई है।

विद्यालय की प्राचार्य संध्या वोहरा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अध्ययन कर चुके कुल 77 विद्यार्थी सहभागिता कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी प्रतिदिन 4 से 6 घंटे तक व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम आईटी (IT) ट्रेड तथा ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड में आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को संबंधित क्षेत्रों की व्यावहारिक जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण आईटीआई एवं ब्यूटी पार्लर में कराया जा रहा है, ताकि वे वास्तविक कार्य वातावरण में कौशल विकसित कर सकें।

यह प्रशिक्षण व्यावसायिक ट्रेनर जया सोलंकी एवं शिक्षा जगरवार के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, व्यवहारिक कार्यशैली, स्वरोजगार की संभावनाओं और प्रोफेशनल कार्य संस्कृति की जानकारी दी जा रही है। प्राचार्य वोहरा ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद समग्र शिक्षा सेकेंडरी एज्युकेशन की ओर से सभी विद्यार्थियों को शासकीय प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह प्रमाण-पत्र विद्यार्थियों के स्वरोजगार, रोजगार एवं भविष्य के व्यावसायिक अवसरों में उपयोगी साबित होगा।

प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है और इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

[also_read ids="5693" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 20 May 2026 23:05:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी हड़ताल ! राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिलेभर में नहीं खुले मेडिकल स्टोर के ताले, दवा व्यवसायियों ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया https://acntimes.com/ratlam-chemist-strike-online-pharmacy-protest https://acntimes.com/ratlam-chemist-strike-online-pharmacy-protest AIOCD और MPCDA के आह्वान पर जिलेभर के दवा व्यवसायी रहे बंद में शामिल, ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉर्पोरेट दबाव के खिलाफ उठाई आवाज

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में बुधवार को दवाई का कारोबार पूरी तरह ठप रहा। ऑनलाइन फार्मेसी, नकली दवाओं, नशे की दवाओं के अवैध व्यापार और बड़े कॉर्पोरेट समूहों द्वारा भारी डिस्काउंट के जरिए छोटे दवा व्यवसायियों को बाजार से बाहर करने के विरोध में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे।

एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (MPCDA) द्वारा किया गया था। इस हड़ताल में जिले के दवा व्यवसायी भी शामिल हुए। रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने रैली निकालकर पुतला फूंका।

वहीं जिला औषधि विक्रेता संघ ने जिला अस्पताल के बाहर दिया धरना दिया और कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सौंपा। दवा व्यवसायियों ने स्पष्ट कहा कि यह आंदोलन केवल व्यापारिक हितों का नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा और भविष्य की पीढ़ियों को नशे से बचाने से जुड़ा मुद्दा है। हड़ताल में बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी शामिल हुए और अपनी एकता दिखाई।

रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने निकाली रैली, पुतला भी फूंका

रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर के केमिस्टों ने अपना व्यवसाय बंद रखा। बुधवार को सभी दवा व्यवसायी कॉलेज रोड स्थित सरकारी अस्पताल गेट के सामने एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए पैदल रैली निकाली गई, जो डालूमोदी बाजार पहुंची। रैली के दौरान दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री और नकली दवाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया तथा चौराहे पर ऑनलाइन और नकली दवा के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया।

संस्था अध्यक्ष सुशील मूणत एवं सचिव राजेश कोठारी ने जिलेभर के सभी दवा व्यवसायियों को बंद को सफल बनाने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने आम जनता को हुई असुविधा के लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि यह आंदोलन जनता को सही दवा उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने और आने वाली पीढ़ियों को नशे से दूर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

[also_read ids="5694" title="ये भी पढ़ें"]

मूणत ने आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर छोटे व्यवसायियों को बाजार से बाहर करने की कोशिश कर रही हैं, जिससे भविष्य में दवा बाजार पूरी तरह कॉर्पोरेट नियंत्रण में जा सकता है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महेंद्र कोठारी, कमलेश कोठारी, लोकेश पुरोहित, सुनील गांधी, प्रवीण गांधी, अर्जुन राठौड़, कपिल पोरवाल, रोहित चौधरी, गौरव मूणत, सौरभ बोथरा, सचिन जैन, राजेश गुगलिया, अमित राठौड़, हर्ष वर्धन मूणत, सचिन जैन, शीतल सकलेचा, महावीर जैन, गुरविंदर सिंह, कमल मंडवारिया, अनुरूप सोमानी, अजय कोठारी, मोहित मूणत, अतुल शर्मा, रूपेश देवड़ा, लोकेश धबाई, महावीर मालवी, गौरव सोनी, अंशुल पवार, सिद्धार्थ गांधी, सुरेंद्र भटेवरा, अभिषेक लोढ़ा सहित बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी उपस्थित रहे। 

जिला औषधि विक्रेता संघ ने जिला अस्पताल के बाहर दिया धरना, कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर जिला औषधि विक्रेता संघ ने भी बुधवार को जिलेभर में मेडिकल स्टोर बंद रखकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन दिया। संघ द्वारा जेल रोड स्थित जिला चिकित्सालय के समीप धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद दवा व्यवसायियों ने रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय छजलानी ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ यह संघर्ष किसी व्यापारिक लाभ के लिए नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ को रोकने और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण दवा वितरण व्यवस्था अनियंत्रित होती जा रही है और बड़े कॉर्पोरेट समूह छोटे लाइसेंसधारी केमिस्टों को बाजार से बाहर करने का प्रयास कर रहे हैं।

[also_read ids="5690" title="ये भी पढ़ें"]

संघ के सचिव अजय मेहता ने बताया कि ज्ञापन में मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य और लाखों छोटे लाइसेंसधारी केमिस्टों एवं उनके कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रखी गईं ताकि गंभीर मरीजों को परेशानी न हो। प्रदर्शन के दौरान अन्य व्यापारिक संगठनों की ओर से मनोज झालानी, झमक भरगट, अभिषेक जैन, निखिल मिश्रा, सुरेन्द्र चत्तर, संजय पारिख और आशीष घोटीकर ने उपस्थित होकर समर्थन दिया।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान संगठन सचिव दीपक दोशी, सह सचिव विनय लोढ़ा, एमपीसीडीए कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश लोढ़ा, हार्दिक मेहता, जितेन्द्र देवानी, संजय गुगलिया, अशोक पटेल, भूपेन्द्र सोलंकी, प्रवीण गुप्ता, अवि माहेश्वरी, अमन जैन, माजिद भाई, नीरज बरमेचा, अभिनंदन मेहता, सज्जन मेहता, सिराज पाथरिया, टीनू भाई, प्रकाश लोढ़ा, अमय लोढ़ा, रूपेश छजलानी, राजेश व्यास, पंकज संघवी, हेमन्त संघवी, कमल सिंह तोमर, पारस भंसाली, संजय तांतेड़, समरथ पाटीदार, कमल कटकानी, अखिलेश लोढ़ा, मितेश अग्रवाल, सौरभ लोढ़ा, स्वप्निल लोढ़ा और नीलेश पावेचा मौजूद रहे।

]]>
Wed, 20 May 2026 22:33:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
बहुत खूब ! रात में कॉलोनी के बाहर छिपकर बैठे थे दो चोर, पुलिस को देखकर भागे लेकिन पकड़े गए, 1 आरोपी के विरुद्ध दर्ज हैं 31 केस, हथियार और नकबजनी के औजार जब्त https://acntimes.com/manakchowk-police-theft-accused-arrested-ratlam https://acntimes.com/manakchowk-police-theft-accused-arrested-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी, नकबजनी और चाकूबाजी की घटनाओं के बीच माणकचौक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी को अंजाम देने की फिराक में कॉलोनी के बाहर छिपकर बैठे दो बदमाशों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू सहित चोरी और नकबजनी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार जब्त किए हैं। एक आरोपी के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, अवैध शराब और मारपीट जैसे कुल 31 केस दर्ज हैं।

रतलाम जिले में लगातार हो रही चोरी, नकबजनी और चाकूबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चैकिंग के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत एएसपी विवेक कुमार लाल एवं डीएसपी (महिला सेल) अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान ने चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं की रोकथाम के टीम गठित की। रात्रि गश्त और सर्कल भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि करमदी रोड स्थित शत्रुंजय कॉलोनी गेट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति छिपकर बैठे हैं, वे किसी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तत्परता से उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी में मिले चोरी के औजार और हथियार

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से चोरी और नकबजनी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त हुई। इसमें एक खटकेदार धारदार चाकू, एक लाल रंग का प्लायर, एक हरे रंग का पेचकस, डेढ़ फीट लंबी लोहे की रॉड, एक आरी कटर, तीन टॉर्च, एक आरी पत्ता शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी बड़ी चोरी या नकबजनी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

ये हुए गिरफ्तार

कार्रवाई में अमरसिंह उर्फ अमरिया पिता गब्बा मईड़ा (55) निवासी ग्राम पिटगारा, थाना बदनावर, जिला धार तथा नाना उर्फ राजेश उर्फ नंदू पिता नागूलाल चौहान (25) वर्ष निवासी जी सेक्टर, दीनदयाल नगर को गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध माणकचौक थाने पर अपराध क्रमांक 241/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं और उनका अन्य बदमाशों से कोई नेटवर्क जुड़ा है या नहीं।

[also_read ids="5692" title="ये भी पढ़ें"]

31 के दर्ज हैं इस आरोपी पर

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमरसिंह उर्फ अमरिया का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, अवैध शराब बेचने तथा मारपीट से जुड़े कुल 31 प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हाल के दिनों में जिले में हुई अन्य वारदातों में शामिल थे या नहीं।

इनकी भूमिका रही धरपकड़ में

पूरी कार्रवाई में थाना माणकचौक पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में शामिल अधिकारी-कर्मचारी थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक राकेश मेहरा, आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमंत यादव, जीवन विश्वकर्मा, गोविंद गेहलोद और किशन राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

[also_read ids="5694" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 20 May 2026 21:43:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
मीसाबंदी के प्लॉट पर कब्जे पर नहीं हुई कार्रवाई तो पूर्व गृह मंत्री का फूटा गुस्सा, SP के चैंबर के बाहर दिया धरना, अगले ही पल दर्ज हो गई FIR https://acntimes.com/himmat-kothari-dharna-sp-office-ratlam-land-dispute https://acntimes.com/himmat-kothari-dharna-sp-office-ratlam-land-dispute - एक सप्ताह तक कार्रवाई नहीं होने से भड़के पूर्व गृह मंत्री, बोले- न्याय नहीं मिला तो आमरण अनशन और पार्टी छोड़ने तक का करूंगा फैसला

- एसपी अमित कुमार को कार्यालय से बाहर आना पड़ा, थाना प्रभारी अनुराग यादव को  तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मीसाबंदी के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे के मामले में पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली और कार्रवाई में देरी को लेकर बुधवार को प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी का गुस्सा फूट पड़ा। वे अचानक एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी के चैंबर के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गए। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज कोठारी के तेवर इतने तीखे थे कि अमित कुमार स्वयं चैंबर से बाहर आए और उनसे चर्चा की। बाद में वे उन्हें अपने कक्ष में लेकर गए। एसपी के निर्देश पर कुछ पल बाद पुलिस ने प्लॉट पर कब्जा करने वाले आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली।

पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी कुछ दिन पूर्व अपने बचपन के साथी मीसाबंदी बसंत पुरोहित के साथ एसपी अमित कुमार से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मीसाबंदी के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि पुरोहित द्वारा दीनदयालनगर थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करते हुए कोर्ट जाने की बात कह रही है। तब एसपी ने कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया था। करीब एक सप्ताह में जब शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्व गृह मंत्री कोठारी का धैर्य जवाब दे गया। वे बुधवार को फिर एसपी कार्यालय पहुंच गए। इस पर उन्होंने एसपी से मुलाकात करने के बाजय उनसे चैंबर के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार चैंबर से बाहर निकले चर्चा कर कोठारी से चर्चा की। इस दौरान कार्यालय परिसर में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। माहौल लगातार गर्माने लगा। एसपी नाराज कोठारी को अपने चैंबर में ले गए और विस्तार से चर्चा की। कोठारी ने उन्हें बताया कि करीब एक सप्ताह में भी दीनदयालनगर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही कब्जेधारियों के विरुद्ध कोई अन्य प्रभावी कार्रवाई ही हुई।

थाना प्रभारी तलब, दर्ज हुई एफआईआर

इससे एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी अनुराग यादव को तलब किया और कब्जेधारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। मामले ने तूल पकड़ने और पूर्व गृह मंत्री के धरने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। थाना डीडी नगर पर अपराध क्रमांक 339/2026 धारा 329(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

[also_read ids="5692" title="ये भी पढ़ें"]

थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पूरा मामला सामने आने के बाद सबसे ज्यादा सवाल थाना स्तर पर कार्रवाई को लेकर उठ रहे हैं। जब शिकायत पहले ही पुलिस तक पहुंच चुकी थी और पूर्व गृह मंत्री स्वयं मामले को लेकर एसपी से मिल चुके थे, तो फिर FIR दर्ज करने में इतनी देरी क्यों हुई? क्या स्थानीय स्तर पर शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया? क्या प्रभावशाली लोगों के कारण कार्रवाई टाली जा रही थी? क्या पीड़ित पक्ष को अनावश्यक इंतजार कराया गया? इन्हीं सवालों के बीच अब थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली भी जांच के घेरे में आ गई है। इन्हीं सभी सवालों से हुई पुलिस की किरकिरी के चलते एसपी ने थाना प्रभारी के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए हैं। अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।

एसपी ने ये दी हिदायत

  • आमजन की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई हो।
  • शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए।
  • किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा शिकायतों में लापरवाही बरती गई तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आखिर क्या है पूरा मामला?

मामला थाना डीडी नगर क्षेत्र स्थित प्लॉट क्रमांक 237 और 238 से जुड़ा है। फरियादी शरद पिता वसंत पुरोहित (80), निवासी सुभाष मार्ग धानमंडी रतलाम ने थाना डीडी नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके स्वामित्व वाले उक्त प्लॉटों पर आरोपी कमलेश टांक एवं राजेश टांक द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। फरियादी ने बताया था कि प्लॉट की वैध रजिस्ट्री एवं संबंधित दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। इसके बावजूद आरोपी प्लॉट पर अपने वाहन खड़े करते हैं, विरोध करने पर विवाद कर और धमकी देते हैं।

अब पुलिस लगाएगी 7 दिवसीय विशेष शिविर

भूमि संबंधी विवादों और शिकायतों के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम के सभागृह में आगामी सात दिनों तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जिलेभर के लोग भूमि संबंधी शिकायतें, दस्तावेज, कब्जे से जुड़े विवाद, लंबित प्रकरण लेकर पहुंच सकेंगे। पुलिस अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का परीक्षण कर त्वरित वैधानिक कार्रवाई और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। लंबित भूमि विवादों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

[also_read ids="5690" title="ये भी पढ़ें"]

न्याय नहीं मिला तो आमरण अनशन करूंगा”

मामले में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने पत्रकारों के समक्ष भी पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे पार्टी से अनुमति लेकर आमरण अनशन पर बैठेंगे। कोठारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह तक कह दिया कि यदि इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो वे पार्टी छोड़ने तक का निर्णय ले सकते हैं। पूर्व गृह मंत्री के इस बयान को जिले की राजनीति में बड़े दबाव और असंतोष के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

जिले की राजनीति में बड़ा संदेश

पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी का एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठना सामान्य घटना नहीं माना जा रहा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम पुलिस व्यवस्था, प्रशासनिक जवाबदेही और स्थानीय स्तर पर शिकायत निवारण की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि, यदि एक पूर्व गृह मंत्री को कार्रवाई के लिए धरने पर बैठना पड़ जाए, तो आम नागरिकों को न्याय कितनी आसानी से मिलता होगा?

[also_read ids="5585" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 20 May 2026 19:34:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
रॉयल कॉलेज का शानदार रिजल्ट: BBA&BCA में विद्यार्थियों ने लहराया परचम, कई छात्रों ने हासिल किए 85% से अधिक अंक https://acntimes.com/royal-college-bba-bca-result-ratlam https://acntimes.com/royal-college-bba-bca-result-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम सम्राट विक्रमादित्य विश्विद्यालय, उज्जैन द्वारा बीबीए (BBA) एवं बीसीए (BCA) तृतीय वर्ष के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। दोनों ही पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्राध्यापक वर्ग को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि, "विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी प्रतिभा, निरंतर मेहनत तथा संस्थान के श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। संस्थान सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु सर्वोत्तम मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

बीबीए में इन्होंने किया कमाल

गुगालिया ने बताया कि बी.बी.ए. (BBA) तृतीय वर्ष में उम्मेहानी पिता शब्बीर हुसैन खामोशी ने 87.80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अल्जीना पिता मोहम्मद अफजल खान ने 86.80% अंक लाकर द्वितीय तथा निशिता पिता परमेश्वर पाटीदार ने 86.20% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।

[also_read ids="5668" title="ये भी पढ़ें"]

बीसीए में इनका जलवा

इसी प्रकार बी.सी.ए. (BCA) तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में अशिका पिता आत्माराम पांचाल ने 86.20% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान, दीप्ति पिता राकेश कुशवाह ने 84.00% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा प्रांजल पिता संजय शर्मा ने 82.30% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है।

इन्होंने दी बधाई और सुभकामनाएं

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, कंप्यूटर संकाय की एचओडी दीपिका कुमावत एवं प्राध्यापक डॉ. अमित शर्मा, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. निर्मल जाधव, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. आंचल नागल, प्रो. कृष्णकांत प्रजापत, प्रो. कहकशां चिश्ती, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. श्रद्धा रानी परमार, प्रो. मीनाक्षी गोयल, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. यक्षेंद्र हेरोड, प्रो. प्रांजल गौतमी सहित कॉलेज के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

[also_read ids="5692" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 20 May 2026 15:19:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! अब 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी चुनाव उतारेगी अपने प्रत्याशी ! जानिए& पार्टी का घोषणा पत्र और कौन है फाउंडर https://acntimes.com/cockroach-janata-party-manifesto-election-viral https://acntimes.com/cockroach-janata-party-manifesto-election-viral सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हुई “कॉकरोच जनता पार्टी”, लोग पूछ रहे- मजाक, आंदोलन या नई राजनीति?

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । इन दनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “कॉकरोच जनता पार्टी” (Cockroach Janata Party - CJP) नाम काफी वायरल हो रहा है। इस पार्टी की अपनी वेबसाइट है और उस पर उसका विजन, जुड़ने के लिए योग्यता और मेनिफेस्टो भी दिया गया है। कई लोग इसे नई राजनीतिक सोच बता रहे हैं तो कई इसे मौजूदा राजनीति पर करारा व्यंग्य मान रहे हैं। खास बात यह है कि इसे आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। लोग इसे मोदी विरोधी गतिविधि भी बता रहे हैं।

भारतीय राजनीति अब सिर्फ रैलियों, पोस्टरों और भाषणों तक सीमित नहीं रह गई है। अब चुनावी युद्ध का सबसे बड़ा मैदान सोशल मीडिया बन चुका है, जहां एक मीम, एक शब्द या एक ट्रेंड अचानक राष्ट्रीय बहस में बदल जाता है। इस डिजिटल राजनीति के बीच अचानक एक नाम तेजी से वायरल हुआ है- कॉकरोच जनता पार्टी”। इससे रोज हजारों की संख्या में युवा जुड़ रहे हैं जो राजनीतिक गलियारों में हलचल का कारण बन गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी” की वेबसाइट पर दिए मेनिफेस्टो देखकर तो यही लग रहा है कि यह जेन-जी को संगठित कर चुनावों में प्रत्याशी उतार सकती हैं। हालांकि, अब तक चुनाव आयोग में “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से किसी बड़े राष्ट्रीय राजनीतिक दल के आधिकारिक पंजीकरण या सक्रिय चुनावी उपस्थिति की व्यापक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए इसे फिलहाल एक राजनीतिक-सामाजिक व्यंग्य अभियान, डिजिटल कैंपेन या असंतुष्ट समूहों की अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

कौन है इसके संस्थापक

बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों का एक डिजिटल और व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन है। इसकी शुरुआत अभिजीत डिबके (Abhijeet Dipke) ने की थी, जब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने एक टिप्पणी में बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए युवाओं ने इसे अपने स्वाभिमान से जोड़ा। इसका स्लोगन "वॉयस ऑफ द लेज़ी एंड अनइंप्लॉयड" (Voice of the Lazy & Unemployed) है।

[also_read ids="5684" title="ये भी पढ़ें"]

कॉकरोच ही क्यों रखा नाम

  • कॉकरोज ऐसा जीव है जो हर परिस्थिति में जीवित रहता है।
  • कॉकरोच आसानी से खत्म नहीं होता है।
  • इसे गंदगी और अव्यवस्था से जुड़ा प्रतीक माना जाता है।
  • बार-बार दबाने पर भी यह लौट आता है।

कॉकरोच जनता पार्टी का घोषणा-पत्र

  • अगर CJP सत्ता में आती है, तो किसी भी चीफ़ जस्टिस को रिटायरमेंट के बाद इनाम के तौर पर राज्यसभा की सीट नहीं दी जाएगी।
  • अगर कोई भी सही वोट हटा दिया जाता है, चाहे वह CJP शासित राज्य में हो या विपक्ष शासित राज्य में तो CEC को UAPA के तहत गिरफ़्तार किया जाएगा, क्योंकि नागरिकों के वोट देने के अधिकार छीनना आतंकवाद से कम नहीं है।
  • महिलाओं को 33% नहीं, बल्कि 50% आरक्षण मिलेगा और वह भी संसद की कुल सीटों की संख्या बढ़ाए बिना। इसके अलावा, कैबिनेट के सभी पदों में से 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
  • अंबानी और अडानी के मालिकाना हक वाले सभी मीडिया हाउसों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे, ताकि सचमुच आज़ाद मीडिया के लिए जगह बन सके। 'गोदी मीडिया' के एंकरों के बैंक खातों की जाँच की जाएगी।
  • कोई भी MLA या MP, जो एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाता है, उसे 20 साल तक चुनाव लड़ने से और कोई भी सरकारी पद संभालने से- रोक दिया जाएगा।

कौन बन रहा सदस्य, किसका मिला समर्थन

यह कोई पारंपरिक पार्टी नहीं है। इसमें शामिल होने के लिए युवा खुद को 'कॉकरोच' कहने में गर्व महसूस करते हैं। इसमें शामिल होने की शर्तों में बेरोजगार होना, आलसी होना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना शामिल है। महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और कीर्ति आजाद जैसे प्रमुख टीएमसी (TMC) सांसदों ने भी इस ट्रेंड को समर्थन दिया है।

आम आदमी पार्टी और केजरीवाल कनेक्शन

सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” का नाम आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल से भी जोड़ा जा रहा है। इसकी वजह उनका एक भाषण बताया जा रहा है जिसमें उन्होंने नेपाल की जेन-जी द्वारा सत्ता परिवर्तन किए जाने का जिक्र करते हुए भारत की जेन-जी को भी आगे आने के लिए कहा था। इसके अलावा भी कुछ वजहें हैं जिसके कारण कॉकरोच जनता पार्टी को केजरीवाल से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से ऐसा कोई जुड़ाव सामने नहीं आया है।

[also_read ids="5680" title="ये भी पढ़ें"]

आप से जोड़ने की वजह

1. एंटी-करप्शन नैरेटिव : AAP की शुरुआत भी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से हुई थी। इसलिए कई लोग तुलना करते हैं।

2. राजनीतिक मीम कल्चर : सोशल मीडिया पर विरोधी समर्थक अक्सर दूसरे दलों के लिए व्यंग्यात्मक नामों का इस्तेमाल करते हैं। “कॉकरोच जनता पार्टी” को भी कई लोग इसी श्रेणी का राजनीतिक मीम बताते हैं।

3. ट्रोल और डिजिटल कैंपेन : कुछ पोस्ट्स में इसे AAP समर्थकों या विरोधियों से जोड़ने की कोशिश हुई, लेकिन इसका कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है।

4. केजरीवाल की “सिस्टम विरोधी” छवि : कई इंटरनेट यूजर्स का मानना है कि पारंपरिक राजनीति के खिलाफ लड़ाई के प्रतीक के रूप में इस नाम को AAP की पुरानी राजनीतिक शैली से जोड़ा गया।

एंटी मोदी मान रहे लोग

कॉकरोच जनता पार्टी को एंटी मोदी विरोधी गतिविधि भी माना जा रहा है। इसके मेनिफेस्टो में अडानी-अंबानी, गोदी मीडिया जैसे शब्दों और महिला आरक्षण जैसे मुद्दे का उपयोग इसी तरफ इशारा कर रहा है। यही वजह है कि मोदी समर्थक इसे विपक्ष का एक व्यंग्यात्मक दुष्प्रचार भी मान रहे हैं।

[also_read ids="5676" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 20 May 2026 14:01:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
20 मई को दवा दुकानों पर ताले ! नकली दवाओं और ऑनलाइन बिक्री के विरोध में दवा व्यवसायी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर https://acntimes.com/medical-strike-ratlam-20-may-2026 https://acntimes.com/medical-strike-ratlam-20-may-2026 दवा व्यवसायियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 20 मई को, इस दिन नहीं मिलेंगी दवाइयां

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । AIOCD और MPCDA द्वारा दिनांक 20 मई 2026 (बुधवार) को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस दिन पूरे देश के दवा व्यवसायी हड़ताल पर रह कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे। हड़ताल के चलते जिला प्रशासन द्वारा कुछ मेडिकल स्टोर चिह्नित किए गए हैं जहां दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।

देश में दवा की ऑनलाइन बिक्री बढ़ने, नकली दवाओं का उपयोग होने, नशे की दवा का व्यापार फलने-फूलने के साथ ही बड़ी दवा निर्माता कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट दिए जाने से छोटे दवा व्यवसायी परेशान हैं। इसका देश स्तर पर विरोध हो रहा है। रतलाम जिला केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी इसका विरोध किया है। एसोसिएशन ने 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन कर हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है।

ऐसे करेंगे विरोध प्रदर्शन

रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मूणत एवं सचिव राजेश कोठारी ने बताया हड़ताल के दौरान प्रातः 10.00 बजे कॉलेज रोड पर जिला अस्पताल के गेट पर बोथरा मेडिकल के सामने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 10.30 बजे कॉलेज रोड से डालूमोदी बाजार तक मार्च निकलेगा। डालूमोदी बाजार चौराहे पर ऑनलाइन दवा कारोबार एवं नकली दवाओं की बिक्री के विरोध में पुतला दहन किया जाएगा।

[also_read ids="5690" title="ये भी पढ़ें"]

आमजन से क्षमा भी मांगी

पदाधिकारीद्वय ने सभी दवा व्यवसायियों से आह्वान किया है कि उक्त सभी कार्यक्रम में अपने सम्पूर्ण स्टाफ सहित सम्मिलित होकर अपने व्यावसायिक हितों को जीवित रखने में सहयोगी बनें। पदाधिकारियों ने आम जनता को होने वाली परेशानी के लिए क्षमा भी मांगी है। उनका कहना है कि यह हड़ताल जनता को सही मूल्य पर सही दवाई दिलाने में सहायक होगी।

[also_read ids="5688" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 19 May 2026 22:20:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
मकान धोखाधड़ी मामले में तत्कालीन रजिस्ट्रार प्रदीप निगम की अग्रिम जमानत खारिज, पद का दुरुपयोग कर 1.90 करोड़ का एग्रीमेंट निरस्त करने का मामला https://acntimes.com/ratlam-registrar-pradeep-nigam-anticipatory-bail-rejected-property-fraud-case https://acntimes.com/ratlam-registrar-pradeep-nigam-anticipatory-bail-rejected-property-fraud-case एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के जिला पंजीयक कार्यालय के तत्कालीन उप-पंजीयक (रजिस्ट्रार) प्रदीप निगम को अदालत से बड़ा झटका लगा है। अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश रतलाम निर्मल मंडोरिया की अदालत ने आरोपी निगम की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी है। आरोप है कि निगम ने तत्कालीन जिला रजिस्ट्री पंजीयक के पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए की संपत्ति के अनुबंध को अवैध तरीके से निरस्त कर वित्तीय धोखाधड़ी की।

जानकारी के अनुसार फरियादी सुभाष जैन तथा सह-आरोपी रेलवे ठेकेदार संजय जैन और मनोरमा जैन के बीच पूर्व में विवाद हुआ था। बाद में मप्र की हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच 1 करोड़ 90 लाख रुपए का आपसी समझौता हुआ। समझौते की गारंटी के रूप में जैन कॉलोनी स्थित मकान नंबर 40 को फरियादी सुभाष जैन के पक्ष में अनुबंधित (एग्रीमेंट) किया गया था। अनुबंध की शर्त के अनुसार भुगतान पूरा होने तक उक्त मकान को बेचा या किसी अन्य को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता था।

अनुबंधि के बावजूद बैंक से ले लिया लोन

आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित आरोपियों ने उक्त मकान पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करीब 1.10 करोड़ रुपए का लोन प्राप्त कर लिया। इसके बाद तत्कालीन रजिस्ट्रार प्रदीप निगम ने कथित रूप से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फरियादी सुभाष जैन की अनुपस्थिति में तथा नियमों की अनदेखी कर रजिस्टर्ड अनुबंध पत्र को एकपक्षीय रूप से निरस्त कर दिया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

फरियादी सुभाष जैन ने इसी के चलते स्टेशन रोड थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि इस कथित मिलीभगत के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। वे संपत्ति पर मालिकाना हक प्राप्त करने से भी वंचित रह गए। थाना स्टेशन रोड रतलाम में आरोपी तत्कालीन रजिस्ट्रार प्रदीप पिता वृंदावन निगम सहित अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 1023/24 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराएं धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 467 (मूल्यवान सुरक्षा की कूटरचना), धारा 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), धारा 471 (फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करना) के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी होना शेष है।

वृद्ध और सेवानिवृत्त शासकीय सेवक होने की दलील

गिरफ्तारी से बचने के लिए ही आरोपी प्रदीप निगम की ओर से न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी। सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि प्रदीप निगम एक सेवानिवृत्त शासकीय सेवक एवं वृद्ध व्यक्ति हैं। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए उन्हें धारा 482 बीएनएसएस (BNSS) के तहत अग्रिम जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। अभियोजन पक्ष और फरियादी के अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया, उन्होंने कहा कि आरोपी ने जिम्मेदार शासकीय पद पर रहते हुए गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने में भूमिका निभाई है।

[also_read ids="5414" title="ये भी पढ़ें"]

अदालत ने की सख्त टिप्पणी

अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया ने केस डायरी और रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद अपने आदेश में सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि- आवेदक/अभियुक्त (तत्कालीन रजिस्ट्रार) के उक्त अपराध में आलिप्त होने के प्रथम दृष्टया (Prima Facie) प्रमाण अभिलेख पर मौजूद हैं। आरोपी का कृत्य गंभीर प्रकृति का है। शासकीय पद पर रहते हुए किए गए इस कृत्य को देखते हुए अग्रिम जमानत पर मुक्त किया जाना उचित प्रतीत नहीं होता।” इसके साथ ही अदालत ने आरोपी प्रदीप निगम की अग्रिम जमानत याचिका क्रमांक 283/2026 को निरस्त कर दिया।

[also_read ids="5413" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 19 May 2026 16:24:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में लघु उद्योग भारती की 5वीं इकाई गठित, सोनी अध्यक्ष, रांका सचिव एवं अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने, युवाओं को नए उद्योगों के लिए करेगी प्रेरित https://acntimes.com/laghu-udyog-bharati-ratlam-city-unit-constituted https://acntimes.com/laghu-udyog-bharati-ratlam-city-unit-constituted उज्जैन में मालवा प्रांत की बैठक में हुई घोषणा, “रतलाम शहर इकाई” के रूप में करेगी कार्य

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन। लघु उद्योग भारती की मालवा प्रांत स्तरीय बैठक विद्या भारती भवन, उज्जैन में आयोजित की गई। इसमें रतलाम के लिए लघु उद्योग भारती की पांचवीं इकाई की घोषणा की गई, जिसे अब “रतलाम शहर इकाई” के रूप में जाना जाएगा। नई इकाई शहर में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के विकास और विस्तार के साथ युवाओं को नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगी।

वर्तमान में रतलाम में लघु उद्योग भारती की मुख्य इकाई इंडस्ट्रीज एरिया, नमकीन क्लस्टर, महिला इकाई तथा दिलीप नगर इकाई संयोजक इकाई के रूप में कार्यरत हैं। अब रतलाम शहर इकाई के गठन के साथ संगठन का दायरा और अधिक विस्तृत होगा। प्रांतीय बैठक में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश भाई, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ताराचंद भाई, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश सचिव अरुण सोनी, प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, प्रांतीय सचिव राजेश गर्ग एवं प्रांत के संयुक्त सचिव संजय व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने रतलाम शहर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें कुंदन सोनी को अध्यक्ष, राजेश रांका को सचिव एवं आशीष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर रतलाम लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अनिल सारड़ा, सचिव रोहित मालपानी, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सुरेका, उपाध्यक्ष अंचित पोरवाल, नीलेश बोरदिया, महिला इकाई सचिव कामिनी नेमानी तथा कोषाध्यक्ष रेखा कुमावत भी उपस्थित रहीं।

बैठक में नमकीन क्लस्टर से धर्मेंद्र मारू, रिंकू कृष्णानी, प्रवीण कसेरा तथा दिलीप नगर इकाई संयोजक संदीप सकलेचा, ललित चौपड़ा, विजय महेश्वरी सहित कई उद्योगपति मौजूद रहे।

[also_read ids="5685,5684" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 18 May 2026 22:09:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
हत्यारे को उम्रकैद ! खून लगी लकड़ी, DNA रिपोर्ट और आखिरी चीख बनी सजा का आधार, अदालत ने दुर्घटना की थ्योरी खारिज की https://acntimes.com/sarwan-murder-case-jeevna-pargi-life-imprisonment-verdict https://acntimes.com/sarwan-murder-case-jeevna-pargi-life-imprisonment-verdict सरवन के बहुचर्चित जीवला हत्याकांड में अदालत का फैसला; डीएनए रिपोर्ट और खून लगे लकड़े ने खोला हत्या का राज

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के सरवन थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुए बहुचर्चित जीवला उर्फ जीवा हत्याकांड में न्यायालय सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी जीवणा पिता कमजी पारगी (52) निवासी ग्राम मातर, थाना सरवन को हत्या का दोषी पाया है। अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 3 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

प्रकरण में पैरवीकर्ता अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि 20 दिसंबर 2020 को फरियादी महिपाल ने थाना सरवन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सूचना मिली थी कि उसके पिता जीवला, आरोपी जीवणा के घर के आंगन में गंभीर हालत में पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर उनके सिर से खून बह रहा था और उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटनास्थल से बरामद खाखरे की लकड़ी को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया। वैज्ञानिक जांच में लकड़़ी पर मृतक जीवला का डीएनए प्रोफाइल मिलाइसे अदालत ने हत्या का महत्वपूर्ण और निर्णायक साक्ष्य माना।

पड़ोसी का बयान भी रहा निर्णायक

जांच के दौरान पड़ोसी बबला पिता भाणजी ने बताया कि घटना वाली रात आरोपी जीवणा का अपने परिवार से विवाद हुआ था। उसी दौरान मृतक जीवला भी वहां मौजूद था और बाद में वहीं खाट पर सो गया था। रात करीब 3 बजे “जीवणा मुझे मत मार, मेरे से उठते भी नहीं बन रहा...” जैसी आवाज सुनाई दी थी।

[also_read ids="5658" title="ये भी पढ़ें"]

अदालत ने खारिज की दुर्घटना की थ्योरी

बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि मृतक की मौत अंधेरे में गिरने या दुर्घटना से हुई होगी तथा जब्त लकड़ा सामान्य घरेलू उपयोग का था, लेकिन न्यायालय ने इस दलील को अस्वीकार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, हाथ, कोहनी और पैरों पर गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

जमानत पर था आरोपी, फैसला आते ही भेजा जेल

अदालत ने आरोपी जीवणा पारगी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। आरोपी पूर्व से जमानत पर था, लेकिन फैसला सुनते ही न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।

[also_read ids="5642,5552" title="ये भी पढ़ें"]

ACNTIMES channel on WhatsApp

खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे वाट्सएप चैनल को फॉलो करें, लिंक नीचे है

https://whatsapp.com/channel/0029Vb86Zpg3rZZbWwC2NN37

]]>
Mon, 18 May 2026 01:44:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
माहेश्वरी समाज चुनाव सम्पन्न : 51 सदस्यीय “महेश पैनल” को मिली विजय, डॉ. बी. एल. तापड़िया अध्यक्ष एवं सुनील लाठी सचिव निर्वाचित https://acntimes.com/ratlam-maheshwari-samaj-election-2026-bl-tapadia-sunil-lathi https://acntimes.com/ratlam-maheshwari-samaj-election-2026-bl-tapadia-sunil-lathi एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के मॉडल अनुसार रतलाम नगर माहेश्वरी समाज के वर्ष 2026-29 के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इसमें 51 सदस्यीय “महेश पैनल” ने विजय प्राप्त की। अध्यक्ष डॉ. बी. एल. तापड़िया और सचिव सुनील लाठी निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया समाज के संरक्षक माधव काकाणी एवं अध्यक्ष शैलेंद्र डागा के मार्गदर्शन में तथा चुनाव अधिकारी गोपाल काकाणी, मुकेश मालपानी एवं दिनेश मालपानी के निर्देशन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित की गई। चुनाव में प्रथम चरण में चयनित 51 सदस्यीय कार्यकारी मंडल द्वारा पदाधिकारियों का चयन किया गया। 

नवगठित पदाधिकारी मंडल

  • अध्यक्ष – डॉ. बी.एल. तापड़िया
  • उपाध्यक्ष – द्वारका भंसाली
  • उपाध्यक्ष – रतन धूत
  • सचिव – सुनील लाठी
  • सह सचिव – लक्ष्मीनारायण धूत
  • कोषाध्यक्ष – सतीश मारोठिया
  • प्रचार मंत्री – राजेश दरक
  • संगठन मंत्री – संतोष काबरा

कार्यसमिति सदस्य

नरेंद्र बाहेती, सतीश लड्ढा, बाबूलाल राठी, विजय असावा, घनश्याम लोहिया, द्वारका धूत, कैलाश मालपानी, गोपाल राठी, रमेश डारिया, धर्मेन्द्र गिलड़ा, मनीष मालपानी एवं चन्द्रप्रकाश सारड़ा को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। माधव काकाणी एवं शैलेंद्र डागा को समाज संरक्षक मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के चयन पर समाजजनों में हर्ष का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज के सहयोग से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी।

[also_read ids="5684,5677" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 18 May 2026 00:49:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 18 को रतलाम में, हितग्राहियों और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे https://acntimes.com/bjp-backward-classes-front-state-president-pawan-patidar-in-ratlam-on-may-18th https://acntimes.com/bjp-backward-classes-front-state-president-pawan-patidar-in-ratlam-on-may-18th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 18 मई 2026 को रतलाम जिले में प्रवास रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद एवं मुलाकात करेंगे। आलोट और जावरा भी जाएंगे।

भाजपा द्वारा अधिकृत जानकारी के अनुसार पाटीदार प्रातः 10:00 बजे आलोट के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के साथ वरिष्ठजन से भेंट करेंगे। इसके ताल में पिछड़ा वर्ग जाति समाज के प्रमुखों से संवाद करेंगे। वे जावरा भी जाएंगे जहां विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निवास पर भेंटकर वहीं सीताराम बाग में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क एवं संवाद करेंगे। मीसाबंदी स्वर्गीय राजमल बरैया के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार नामली होते हुए अपराह्न 04:00 बजे रतलाम स्थित होटल रुद्र पैलेस में जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 05:50 बजे रंगोली सभागृह में हितग्राही संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

ये रहेंगे अतिथि

आयोजन में अतिथि के रूप में पाटीदार के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, अनिल मंडावरा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी सहित जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

इनसे सौजन्य भेंट भी करेंगे

अपने प्रवास के दौरान वे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, कन्हैयालाल मौर्य एवं बजरंग पुरोहित के भी जाएंगे। पवन पाटीदार की रतलाम में अगवानी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश और स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी।

[also_read ids="5685,5684" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 17 May 2026 23:23:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
एंट्रेंस एग्जाम खत्म : 12वीं की मेरिट से सीधे होगा GNM&ANM में प्रवेश, रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के साथ बनाएं अपना करियर  https://acntimes.com/nursing-admission-process-big-change-ratlam-royal-nursing-college https://acntimes.com/nursing-admission-process-big-change-ratlam-royal-nursing-college रतलाम में 120 बेड का अस्पताल, बस सुविधा और सुरक्षित गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा, देश-विदेश में नर्सिंग करियर का सुनहरे अवसर

एसीएन टाइम्स @  रतलाम । उच्चतम न्यायालय के आदेश और मध्य प्रदेश शासन के राजपत्र में जारी अधिसूचना के बाद सत्र 2026-27 से नर्सिंग प्रवेश नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। अब प्रदेश सहित रतलाम के अग्रणी संस्थान रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में भी भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) के नए नियमों के तहत प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

संस्थान के प्राचार्य जगदीश डूके ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए बताया कि नए नियमों के अनुसार अब GNM (General Nursing and Midwifery) और ANM (Auxiliary Nurse Midwifery) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों को किसी भी प्रकार का प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (एंट्रेंस एग्जाम) नहीं देना होगा। इन दोनों ही रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में अब सीधे 12वीं कक्षा के अंकों (मेरिट लिस्ट) के आधार पर पारदर्शी तरीके से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, B.Sc. Nursing पाठ्यक्रम में प्रवेश पहले की तरह पीएनएसटी (PNST) परीक्षा में पात्र घोषित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के माध्यम से ही होगा।

रॉयल ​कैम्पस में ही उपलब्ध हैं सुविधाएं

प्राचार्य जगदीश डूके ने संस्थान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग छात्रों के सर्वांगीण विकास और व्यावहारिक ज्ञान के लिए पूरी तरह सुसज्जित है।

​120 बिस्तरों का अस्पताल : नर्सिंग में प्रवेशित सभी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय क्लिनिकल प्रैक्टिस और व्यावहारिक प्रशिक्षण (Clinical Practice) प्रदान करने के लिए कॉलेज कैंपस में ही 120 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल उपलब्ध है, जहाँ छात्र अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में लाइव ट्रेनिंग पाते हैं।

​50 किमी क्षेत्र में बस सुविधा : रतलाम और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज आवागमन को सुगम बनाने हेतु 50 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षित कॉलेज बस सुविधा संचालित की जा रही है।

[also_read ids="5683" title="ये भी पढ़ें"]

​पूर्णतः सुरक्षित गर्ल्स हॉस्टल : जो छात्राएं रतलाम में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं, उनके लिए कॉलेज कैंपस के भीतर ही पूर्णतः सुरक्षित और सर्वसुविधायुक्त गर्ल्स हॉस्टल का विशेष प्रावधान किया गया है, जहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

​​GNM के बाद अवसर : GNM पास आउट छात्र-छात्राएं बड़े सरकारी व निजी अस्पतालों में स्टाफ नर्स (Staff Nurse), होम केयर नर्स, आईसीयू नर्स, ट्रैवल नर्स या क्लीनिकल नर्स स्पेशलिस्ट के रूप में तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं। नर्सिंग क्षेत्र में वर्तमान में केवल भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूके, कनाडा, गल्फ कंट्रीज और यूरोपियन देशों में भी भारतीय नर्सों की भारी मांग है, जहाँ आकर्षक सैलरी पैकेज मिलते हैं।

प्राचार्य ने आगे कहा कि सत्र 2026-27 से लागू हो रही इस नई मेरिट व्यवस्था, सुनहरे करियर विकल्पों और संस्थान में उपलब्ध इन बेहतरीन संसाधनों से मालवा अंचल के विद्यार्थियों को नर्सिंग के क्षेत्र में एक शानदार भविष्य संवारने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

[also_read ids="5668,5684,5676,5675" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 17 May 2026 10:29:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! रतलाम के पास दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, दो कोच जलकर खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान https://acntimes.com/rajdhani-express-fire-ratlam-alot https://acntimes.com/rajdhani-express-fire-ratlam-alot
दिल्ली-मुंबई रेल रूट घंटों प्रभावित, बी-1 कोच से उठीं लपटें; अफरा-तफरी के बीच यात्रियों ने बचाई जान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के पास रविवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी भीषण आग ने रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 एसी कोच से उठीं लपटों ने देखते ही देखते दो डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार और भगदड़ जैसे हालात बन गए, हालांकि समय रहते 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन मैनेजर ने सुबह 5.15 बजे सूचित किया कि लुनी रिच्छा-विक्रमगढ़ आलोट के मध्य किलोमीटर 729/02 पर डाउन दिशा में बी-1 कोच में एसएलआर के निकट आग लगने की घटना हुई है। सूचना प्राप्त होते ही रेल प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। प्रभावित बी-1 कोच को रेक से अलग किया गया तथा ओएचई आपूर्ति बंद कर दी गई। घटनास्थल पर आग बुझा दी गई है।

जानकारी के अुसार ट्रेन रतलाम से रवाना होने के कुछ समय बाद ही बी-1 कोच में धुआं उठता दिखाई दिया। ट्रेन को इमरजेंसी में रोका गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। घने काले धुएं के बीच यात्रियों ने किसी तरह कोच से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कई यात्रियों ने घबराहट में कोच से कूदकर खुद को सुरक्षित किया। आग इतनी भयावह थी कि दो कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

रेलवे कर्मचारियों और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित कोचों में मौजूद करीब 68 यात्रियों को तुरंत बाहर निकालकर दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेलवे राहत दल मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

[also_read ids="5023" title="ये भी पढ़ें"]

जांच में जुटा रेलवे प्रशासन

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। रेलवे प्रशासन और तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है। घटना कोटा रेल मंडल क्षेत्र में हुई। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रतलाम DRM अश्विन कुमार घटना स्थल की ओर रवाना हो गए हैं। रतलाम से ART/ARME तथा टावर वैगन को भी रतलाम से घटना स्थल की ओर रवाना किया गया है।

यात्रियों को कराया जलपान

समस्त यात्री सुरक्षित हैं। कोई हताहत नहीं। प्रभावित कोच के यात्रियों को घटनास्थल पर जलपान उपलब्ध कराया गया। यात्रियों की आगे की यात्रा हेतु अन्य कोचों में समायोजित करके कोटा तक ले जाया जाएगा। कोटा स्टेशन पर अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। कोटा से वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। गाड़ी सं. 12955 को महिदपुर रोड पर रोका गया है। खंड शीघ्र सुचारु किया जाएगा। आग लगने के कारण की जाँच की जा रही है।

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर असर

घटना के बाद देश के सबसे व्यस्त रेल रूट्स में शामिल दिल्ली-मुंबई मार्ग पर रेल संचालन प्रभावित हो गया। कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैक क्लियर होने तक आवाजाही नियंत्रित रखी। आग की घटना के बाद कुछ ट्रेनों को अन्य स्टेशन पर खड़ी की गई हैं।

ये ट्रेनें प्रभावित

  • 19020  शामगढ़ खड़ी किया गया
  • 12416 सुवासरा खड़ी किया गया हैं
  • 05017 को नाथु खेड़ी खड़ा किया गया
  • 12472 स्वराज एक्प्रेस को शामगढ़ खड़ी किया गया
  • 22210 को चौमहला खड़ा किया गया हैं
  • 01492 पुणे सोशल को मोड़क स्टेशन पर खड़ी किया गया

[also_read ids="4248" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 17 May 2026 08:35:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
Ratlam Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 6 थाना प्रभारियों और अधिकारियों के कार्यस्थल बदले, गायत्री सोनी को फिर मिला IA थाना https://acntimes.com/ratlam-police-officers-transfer-order https://acntimes.com/ratlam-police-officers-transfer-order औद्योगिक क्षेत्र, माणक चौक, जावरा, बाजना सहित कई स्थानों पर नई पदस्थापनाएं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश में छह निरीक्षकों एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के कार्यस्थल बदले गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक गायत्री सोनी को रक्षित केन्द्र रतलाम से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले भी औद्योगिक क्षेत्र थाने में पदस्थ थीं। यहां से उन्हें नामली भेजा गया था जहां रेप के आरोपी द्वारा पुलिस अभिरक्षा में आत्महत्या करने पर उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया था। निरीक्षक प्रकाश गडरिया को प्रभारी जिला विशेष शाखा से थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यवाहक निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया को थाना प्रभारी बरखेड़ाकला से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बाजना बनाया गया है। वहीं कार्यवाहक निरीक्षक पतिराम डाबरे को रक्षित केन्द्र रतलाम से थाना प्रभारी बरखेड़ाकला पदस्थ किया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान को थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी माणकचौक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कार्यवाहक निरीक्षक रणजीतसिंगार को रक्षित केन्द्र रतलाम से प्रभारी जिला विशेष शाखा रतलाम नियुक्त किया गया है।

[also_read ids="5629" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थ अधिकारी जल्द ही अपने-अपने कार्यस्थलों पर पदभार ग्रहण करेंगे।

[also_read ids="5651" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 16 May 2026 00:45:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
जावरा&उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई&वे से जुड़ेगा रतलाम&खाचरौद मार्ग, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की फोर&लेन निर्माण की समीक्षा https://acntimes.com/greenfield-highway-ratlam-khachrod-four-lane-chaitanya-kashyap https://acntimes.com/greenfield-highway-ratlam-khachrod-four-lane-chaitanya-kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम-खाचरौद मार्ग को जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा जल्द क्रियान्वित होने वाली है। इस योजना के तहत फोर-लेन विकसित कर रतलाम-खाचरौद मार्ग को ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ा जाएगा। शुक्रवार को म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को प्रस्तावित मार्ग निर्माण की योजना से अवगत कराया।

मंत्री काश्यप ने प्रोजेक्ट का ले-आउट देखने के बाद कुछ सुधार के साथ डी.पी.आर. तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री काश्यप को एमपीआरडीसी के डिविज़नल मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ने के लिए रतलाम-खाचरौद मार्ग फोर-लेन बनेगा। आबादी क्षेत्र वाले गांव में इसे बाहर से बायपास डालकर निकाला जाएगा।

काश्यप ने प्रेजेंटेशन देखने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एमपीआरडीसी के एजीएम अमित भूरिया आदि मौजूद रहे। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 220 करोड़ की लागत से रतलाम-खाचरौद फोर-लेन निर्माण कर उसे जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाई-वे से जोड़ने की घोषणा की थी।

[also_read ids="5679,5674" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 15 May 2026 23:57:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
खेल उपलब्धि ! 12वीं स्टेट पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में रतलाम का दम, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक, SP अमित कुमार ने किया उत्साहवर्धन https://acntimes.com/ratlam-pencak-silat-championship-medal-winners https://acntimes.com/ratlam-pencak-silat-championship-medal-winners एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ब्यावरा में आयोजित 12वीं स्टेट पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में रतलाम जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए जिले का गौरव बढ़ाया।

रतलाम जिला पेंचक सिलाट संगठन के सचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि पेंचक सिलाट एक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल है, जिसे भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। प्रतियोगिता में रतलाम जिले की टीम का प्रतिनिधित्व शशांक बैरागी, यश सोलंकी, सोनम चौहान सहित अन्य खिलाड़ियों ने किया।

खिलाड़ियों का हुआ उत्साहवर्धन

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर रतलाम एसपी अमित कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षक भूपेंद्र सिंह राठौड़ (पूर्व डीएसपी) एवं जिला शिक्षा खेल अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

स्वर्ण पदक विजेता

  • हर्ष शर्मा
  • दिव्यांशी शर्मा
  • अदिति मीणा

रजत पदक विजेता

  • शशांक बैरागी
  • समर प्रताप सिंह
  • तनमय सिंह चौहान
  • कला पाटीदार
  • भाव्यांशी शर्मा

कांस्य पदक विजेता

  • सोनम चौहान
  • लवीना वाघेला
  • रेणुका गोस्वामी

इनका भी रहा शानदा प्रदर्शन

प्रतियोगिता में यश सोलंकी एवं दिव्यांशी मीणा ने भी बेहतर प्रदर्शन कर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।रतलाम के प्रतिभावान खिलाड़ी शशांक बैरागी अब श्रीनगर में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। यह ट्रायल 17 और 18 मई को आयोजित होगा।

]]>
Fri, 15 May 2026 23:04:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
महंगाई डायन सब खाय जात ! रतलाम में दूध महंगा, 16 मई से 62 रुपए लीटर मिलेगा, पेट्रोल&डीजल के बाद अब दूध ने बिगाड़ा घर का हिसाब https://acntimes.com/atlam-doodh-mehenga-inflation-hit https://acntimes.com/atlam-doodh-mehenga-inflation-hit सुबह की चाय से लेकर बच्चों के गिलास तक बढ़ेगा खर्च

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी ने होटल, रेस्टोरेंट और आयोजनों का जायका फीका किया, उसके बाद पेट्रोल-डीजल और सीएनजी ने हिसाब-किताब गड़बड़ा दिया। अब रतलाम में दूध के दाम भी बढ़ गए हैं। यहां 16 मई से 62 रुपए लीटर खुला दूध मिलेगा। सुबह की चाय से लेकर बच्चों के गिलास तक खर्च बढ़ने से लोग कह रहे हैं, कि- महंगाई डायन सबकुछ खाय जात।

महंगाई अब धीरे-धीरे रसोई की हर जरूरी चीज को निगलती जा रही है। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से पहले ही परेशान लोगों को अब दूध ने भी बड़ा झटका दे दिया है। रतलाम में अभी तक खुला दूध 60 रुपए मिल रहा था लेकिन अब ग्राहकों को 16 मई से 62 रुपए प्रति लीटर दाम चुकाने पड़ेंगे। यानी अब हर सुबह की चाय का स्वाद भी किरकिरा होगा और बच्चों का दूध भी। गरमी के सीजन में राहत देने वाली छांछ, दही और मिठाई तक सब कुछ थोड़ा और महंगा पड़ने वाला है। घरों का बजट, जो पहले ही लड़खड़ा रहा था, अब दूध की कीमत बढ़ने से और डगमगाएगा।

पैक्ड दूध के बाद खुला दूध भी पहुंचा महंगाई की कतार में

कुछ दिन पहले ही सांची, अमूल और मदर डेयरी ने अपने पैक्ड दूध के दाम प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ाए थे। इसके बाद से ही रतलाम में खुले दूध बेचने वाले उत्पादकों और विक्रेताओं के बीच रेट बढ़ाने को लेकर चर्चा चल रही थी।

करीब 15 दिनों तक मंथन चला। प्रशासन ने भी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं की बैठक बुलाई, लेकिन उस समय कोई फैसला नहीं हुआ। बाद में डेयरी कंपनियों के बढ़े रेट का असर स्थानीय बाजार पर भी दिखा और आखिरकार खुले दूध के दाम बढ़ाने पर सहमति बन गई।

[also_read ids="5675" title="ये भी पढ़ें"]

प्रशासन की मौजूदगी में तय हुए नए रेट

पशुपालन विभाग के उप संचालक नवीन शुक्ला के असार आम उपभोक्ताओं और दूध उत्पादकों दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए बैठक आयोजित की गई थी। एसडीएम शहर आर्चीहरित, दूध उत्पादकों और विक्रेताओं की मौजूदगी में आपसी सहमति से खुले दूध की कीमत 62 रुपए प्रति लीटर तय की गई।

दूध उत्पादकों का तर्क- पशु पालें या घाटा सहें?

दूध उत्पादकों का कहना है कि पशुपालन अब पहले जैसा सस्ता काम नहीं रह गया है। गर्मी के मौसम में हरा चारा लगभग गायब है, जबकि खली, कपास्या और अन्य पशु आहार के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उत्पादकों का कहना है कि बढ़ती लागत के बीच पुराने दामों पर दूध बेचना मुश्किल हो गया था।

[also_read ids="5674" title="ये भी पढ़ें"]

ये दे रहे तर्क

  • पशु आहार महंगा हो चुका है
  • खली और कपास्या के रेट बढ़ गए हैं
  • गर्मी में हरा चारा नहीं मिल रहा
  • डीजल-पेट्रोल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ गया
  • दूसरे शहरों में खुले दूध के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं

ज्यादा असर मध्यमवर्गीय परिवारों पर

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ेगा जहां रोजाना 2 से 3 लीटर दूध की खपत होती है। महीनेभर में यह बढ़ोतरी सीधे जेब पर असर डालेगी। पहले से बढ़े हुए बिजली बिल, महंगे फल-सब्जियां, ईंधन और गैस के बीच अब दूध भी महंगाई की लिस्ट में शामिल हो गया है।

इतना पड़ेगा असर

दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी भले छोटी दिखे, लेकिन महीनेभर का हिसाब जोड़ें तो असर साफ नजर आता है। यदि कोई परिवार रोज 1 लीटर दूध लेता है, तो उसे अब हर दिन 2 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे। यानी महीनेभर में करीब 60 रुपए ज्यादा खर्च होंगे। वहीं रोज 2 लीटर दूध लेने वाले परिवारों का मासिक खर्च सीधे 120 रुपए तक बढ़ जाएगा। जिन घरों में बच्चों, बुजुर्गों या चाय-दूध की खपत ज्यादा है, वहां यह बोझ और बढ़ सकता है।

[also_read ids="5673" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 15 May 2026 22:17:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
फोरलेन पर अवैध निर्माण और उर्स पर हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद हरकत में आया प्रशासन, आयोजन पर लगी रोक, अतिक्रमण हटने का इंतजार https://acntimes.com/ratlam-pahalwan-baba-dargah-encroachment-urs-controversy https://acntimes.com/ratlam-pahalwan-baba-dargah-encroachment-urs-controversy ज्ञापन देकर बिना अनुमति कव्वाली और उर्स आयोजन की तैयारी का लगाया था आरोप, हादसे की आशंका भी जताई थी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के महू-नीमच रोड स्थित सेजावता बायपास पर शासकीय भूमि पर पहलवान बाबा की दरगाह के अवैध विस्तार और बिना अनुमति प्रस्तावित धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठनों और विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद प्रशासन ने प्रस्तावित उर्स आयोजन पर रोक लगा दी है। हालांकि, दोबारा किए गए अतिक्रमण पर अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।

जावरा रोड सिटी फोरलेन निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन द्वारा 2024 में कार्रवाई की गई थी। इसी दौरान पहलवान बाबा की दरगाह के सरकारी जमीन पर स्थित अतिक्रमण को भी हटाया गया था। पिछले दिनों हिंदू संगठनों द्वारा प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था जिसमें सेजावता बायपास स्थित सर्वे नंबर 104 की सरकारी भूमि पर हजरत पहलवान बाबा शाह की दरगाह का निर्माण किए जाने का आरोप लगाया गया था। संगठनों का आरोप था कि सड़क के बीचो-बीच स्थित दरगाह पर बिना अनुमति कव्वाली और उर्स का आयोजन भी प्रस्तावित है जो बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

हिंदू संगठनों ने ज्ञापन कलेक्टर मिशा सिंह, एसडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के अलावा लोक निर्माण विभाग को भी सौंपा गया था। लोक निर्माण विभाग को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी यदि बिना अनुमति आयोजन से यदि कोई हादसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

हरकत में आया प्रशासन, नहीं हो सका आयोजन

बताया जा रहा है कि ज्ञापन और विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आया जिससे प्रस्तावित आयोजन नहीं हो सका। हालांकि पहले दिन उक्त स्थल पर लोगों की आवाजाही लगी रही। सूत्रों का कहना है कि आयोजकों ने दरगाह के दोनों छोर पर कुछ दूरी पर दो ट्रक जानबूझ कर खड़े कर दिए गए थे। ये ट्रक पूरी रात खड़े रहे। इसकी आड़ में लोग रात में आते रहे और वाहन भी खड़े रहे। इस दौरान पुलिस के 112 वाहन भी वहां चक्कर लगाते रहे ताकि कोई घटना-दुर्घटना न हो। बता दें कि, 13 से 15 मई तक उर्स और कव्वाली का आयोजन प्रस्तावित था जिसके लिए प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी।

[also_read ids="5669" title="ये भी पढ़ें"]

अब अतिक्रमण हटाने की बढ़ी मांग

ज्ञापन देने वाले संगठनों का जोर अब अतिक्रमण हटाने को लेकर है। उनका कहना है कि जिस जगह से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया था उसी जगह पर पुनः अवैध निर्माण कर लिया गया है। चूंकि मामला कोर्ट में है तो यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह वहां यथा स्थिति बनाए रखे।

[also_read ids="5676,5677" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 15 May 2026 21:14:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
आज फिर आई भोजशाला में वसंत बहार& डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला https://acntimes.com/springtime-splendor-returns-to-bhojshala-once-again-dr-murlidhar-chandniwala https://acntimes.com/springtime-splendor-returns-to-bhojshala-once-again-dr-murlidhar-chandniwala भोजशाला में वसंत

[ अब से एक हजार साल पहले ]

यह भोजशाला है,

नालंदा-तक्षशिला के बाद

भारत का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय।

आज फिर वसंत-बहार है यहाँ,

कुलपति भोजदेव

बैठ चुके हैं आसन पर,

सुंदर प्रतिमा में से निकलती हुई वाग्देवी

घूम आई है पूरे परिसर में,

प्राणवान् वसंत का कोई अग्रदूत

उसके पीछे-पीछे चल रहा

नियमबद्ध सिपाही की तरह वासंती बाने में,

चौदह सौ पंडित

अपनी-अपनी ग्रंथ-लेखनी की पूजा में

बैठे अपने-अपने प्रकोष्ठ में,

नवमालिकाओं से सजी है भोजशाला,

किंशुक-स्तबक

जगह-जगह सजी वेदिकाओं पर

स्वस्तिगान में तल्लीन।

काशी, अवन्तिका की ललनाएँ

आई हैं धारा नगरी में

नृत्य-महोत्सव की इन्द्रध्वजा उठाकर,

शास्त्र-चर्चा में कोई नहीं लौटेगा

पराजित होकर,

प्रस्थान करेंगे सब

विजयी भाव से समृद्ध।

सदा की भाँति

राजपथ, चौपालों पर

वार्ताएँ चल रही हैं शंकर के अद्वैत पर,

शंकर के दिग्विजय की चर्चाएँ

अब भी हवा में है यहाँ।

वह लकड़हारा राजा से पुरस्कृत

बैठा है द्वारपंडित बना हुआ,

जिसने टोक दिया था

भाषा की अशुद्धि पर भोजदेव को।

शिलाओं पर उत्कीर्ण पारिजातमंजरी

सुरभित होने लगी हैं,

परिमल, धनंजय, भट्टगोविंद

घूम-घूम कर देख रहे उत्सव की तैयारी,

विद्यापति भास्कर

कुछ लिख रहे बहिरंग - भित्ति पर स्वस्तिसूत्र।

जगह-जगह गूँज रहा है-

"अद्य धारा सदा धारा सदालम्बा सरस्वती"।

बड़े द्वार से भीतर तक चला आया

गोधूम की हरी-भरी बालियाँ हाथ में लेकर

यह वसंत कितना सुकुमार,कितना प्राञ्जल?

सोलह सिंगार कर बैठी जूही,

पोर-पोर खिल उठा है लता का उपवन में,

शीतल, मंद, सुगन्धित हवाओं पर तैरता वसंत

घुल गया पुरवासियों के भीतर-बाहर।

मातृकाएँ उतर रही हैं

आम की मञ्जरियाँ झुलाती हुई

शाला की मध्यभूमि में वहाँ,जहाँ

पीले वसन पहने बैठे हैं बटुक

अक्षरारम्भ के लिये,

निसर्ग का अक्षरारम्भ हुआ कोकिल के पञ्चम से।

त्रिविधवीर चूड़ामणि भोज के साथ बैठे

श्रोत्रिय-पुरोहितों के मंगलाचरण से

भरने लगा है विश्वविद्यालय,

राजमार्तण्ड से टकराते वैदिक मंत्रों के स्वर

भारतीभवन से लगाकर शारदासदन तक

फैल गये हैं,

सरस्वती की वीणा झनझना उठी है,

अलंकार, योग-शिल्प-संगीत-कविता की आत्माएँ

विचर रही हैं यहाँ की वीथियों में,

ज्ञानवापी से उलीच रहा कोई अमृत

श्रद्धालु-जनों के लिये।

सब कुछ शृंगारमय, लयबद्ध है काव्यात्मक।

कुलपति लोकार्पित करेंगे आज ही

"युक्ति कल्पतरु" और "समरांगण सूत्रधार"।

प्रदर्शन होगा विशाल प्रांगण में

आकाशचारी विमान का,

जो पारद से उड़ेगा अभी भोजशाला के ऊपर

पुष्पवृष्टि करता हुआ।

सभा सजी है,

कुलपति उत्तरीय डाले हुए चले आये मंडप में,

उनके दक्षिण-वाम

कवि, वैज्ञानिक, शिल्पी, आचार्य, वेदज्ञ।

सब तरह के वाद्य बज उठे,

नर्तकियाँ प्रसन्न मुद्रा में मंगलकलश उठाये हुए,

कुलपति ने करयुगल ऊपर कर घोषणा की

वसंत-समागम की,

और आरम्भ हुआ रंग-उत्सव का

यह महापर्व।

सच ही है,

जहाँ भोजशाला है,

वहाँ सरस्वती सदा विद्यमान,

और जहाँ ये दोनों हैं वहाँ

वसंत तो होगा ही।

-मुरलीधर

(साहित्यकार एवं अनुवादक डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला की फेसबुक वॉल से साभार)

]]>
Fri, 15 May 2026 20:10:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
भोजशाला फैसले से मुस्लिम पक्ष असंतुष्ट, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी, प्रशासन ने दोनों समुदायों से की शांति बनाए रखने की अपील https://acntimes.com/bhojshala-verdict-reactions-supreme-court-challenge https://acntimes.com/bhojshala-verdict-reactions-supreme-court-challenge - हाईकोर्ट के निर्णय के बाद राजनीतिक और कानूनी प्रतिक्रियाएं तेज, धार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

- एएसआई रिपोर्ट, ऐतिहासिक दस्तावेजों और धार्मिक दावों पर आधारित फैसले के बाद दोनों पक्षों की अलग-अलग प्रतिक्रिया

एसीएन टाइम्स @ धार / इंदौर । मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ द्वारा धार स्थित भोजशाला को मंदिर मानने और हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार देने के फैसले के बाद मामले में राजनीतिक, धार्मिक और कानूनी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। मुस्लिम पक्ष ने फैसले पर असहमति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। हिंदू पक्ष और कई भाजपा नेताओं ने इसे “सनातन और सांस्कृतिक विरासत की जीत” बताया है।

हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिए अपने महत्वपूर्ण फैसले में सिर्फ भोजशाला को वाग्देवी का मंदिर ही नहीं माना बल्कि 2003 के ASI के उस आदेश को भी निरस्त कर दिया जिसमें मुस्लिमों को वहां नमाज़ की अनुमति दी गई थी। हाई कोर्ट ने ASI को यह भी निर्देशित किया है कि वह उस परिसर का संरक्षण जारी रखे। हाई कोर्ट के फैसले को लेकर जहां हिंदू समुदाय ने सनातन और सत्य की जीत बताया है वहीं मुस्लिम पक्ष इससे असंतुष्ट है। ऐसे में किसी प्रकार के टकराव की स्थिति नहीं बने इसके लिए प्रशासन पूरी तरह एहतियात बरत रहा है। प्रशासन ने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की है। धार और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

मुस्लिम पक्ष ने फैसले पर जताई असहमति

धार शहर के काजी वकार सादिक सहित मुस्लिम पक्षकारों ने हाईकोर्ट के फैसले पर असहमति व्यक्त की है। उनका कहना है कि वे निर्णय का विस्तृत अध्ययन करने के बाद इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया कि अदालत के आदेश की कानूनी समीक्षा की जाएगी और उसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप करेगा।

ओवैसी ने कहा कि, हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले को सुलझाएगा और इस आदेश को रद्द करेगा। बाबरी मस्जिद मामले के फैसले से इसमें स्पष्ट समानताएं हैं।”

हिंदू पक्ष के वकीलों की प्रतिक्रिया

एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा कि इंदौर हाईकोर्ट ने अपने फैसले में भोजशाला परिसर को हिंदू मंदिर माना है और हिंदुओं को वहां पूजा करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा, कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को कहा है कि वे सरकार को प्रत्यावेदन दें, जिस पर सरकार वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में विचार कर सकती है।

हिंदू पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता मनीष गुप्ता ने कहा कि अदालत में 24 दिनों तक नियमित सुनवाई चली, जिसमें दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क और साक्ष्य प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा, अदालत ने एएसआई की रिपोर्ट, ऐतिहासिक गजेटियर, हिंदू पक्ष द्वारा प्रस्तुत पुरातात्विक साक्ष्य और इमारत की संरचना से जुड़े तथ्यों पर विचार करते हुए फैसला सुनाया है। गुप्ता ने आगे कहा कि हिंदू पक्ष ने अदालत के सामने यह तर्क भी रखा था कि इमारत की संरचना मंदिर की विशेषताओं को दर्शाती है और इसके समर्थन में साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए थे।

मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता की प्रतिक्रिया

मुस्लिम पक्ष की ओर से अधिवक्ता अशहर वारसी ने कहा कि वे फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और उसका विस्तृत अध्ययन करने के बाद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा, अदालत ने जिस स्थल को पहले मस्जिद माना जाता था, उसे अब मंदिर घोषित किया है। हमें दूसरी जगह भूमि दिए जाने की बात कही गई है। हम पूरे फैसले का अध्ययन करेंगे और यदि हमारे पक्षों पर संतोषजनक तरीके से विचार नहीं किया गया होगा तो हम निश्चित तौर पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत ने मुख्य रूप से एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय दिया है, लेकिन मुस्लिम पक्ष इस रिपोर्ट को भी चुनौती देगा।

अशहर वारसी ने कहा है कि, हमारा कहना है कि सर्वेक्षण का तरीका सही नहीं था और हमारे तथ्यों पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया। हमारा दावा अब भी कायम है कि यह संपत्ति लगभग 700 वर्षों से मुस्लिम समुदाय की रही है। 

आस्था के तेज से आलोकित अवसर- विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा, सत्य सनातन धर्म की जय। हृदय आज गर्व, गौरव और आत्मिक आनंद से परिपूर्ण है। माननीय उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने विस्तृत सुनवाई एवं प्रस्तुत साक्ष्यों के गहन परीक्षण के उपरांत धार स्थित भोजशाला को मंदिर स्वरूप स्वीकार किया है। यह क्षण इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में अंकित होने वाला अमूल्य, अविस्मरणीय और आस्था के तेज से आलोकित अवसर है। यह निर्णय हमारी सांस्कृतिक चेतना, सनातन परंपरा और सभ्यता के स्वाभिमान का सम्मान है। जय माँ वाग्देवी।”

भारतीय संस्कृति की जीत- मंत्री सिंह

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह ने फैसले को भारतीय संस्कृति, सत्य और सनातन की जीत बताया। उन्होंने कहा, यतो धर्मस्ततो जयः। धार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर भोजशाला को माँ वाग्देवी मंदिर मानते हुए माननीय मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा दिया गया निर्णय भारतीय संस्कृति, सत्य और सनातन की जीत है। यह निर्णय करोड़ों सनातनियों की भावनाओं का सम्मान है।”

प्रशासन ने दोनों पक्षों से की शांति बनाए रखने की अपील

भोजशाला मामले में फैसला आने के बाद इंदौर (ग्रामीण) के DIG मनोज कुमार सिंह और कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने संयुक्त रूप से कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाहों तथा भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखी जा रही है।

DIG मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि- हमने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता हाई कोर्ट के आदेश का पालन करेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करेगी। हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने दोनों समुदायों के वरिष्ठ लोगों से संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

[also_read ids="5676" title="ये भी पढ़ें"]

भोजशाला विवाद : 1935 से 2026 तक का पूरा घटनाक्रम

1935 : तत्कालीन धार रियासत ने प्रशासनिक व्यवस्था लागू की, जिसके तहत मुस्लिम समुदाय को परिसर में नमाज़ की अनुमति दी गई। वर्तमान सुनवाई में इस व्यवस्था की वैधता पर भी बहस हुई।

1995 : विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को हिंदू पक्ष को पूजा और शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष को नमाज़ की अनुमति देने की व्यवस्था लागू की।

1997 : तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में कुछ समय के लिए आम लोगों की एंट्री और मंगलवार की पूजा पर रोक लगाई गई। बाद में वसंत पंचमी पर पूजा और शुक्रवार को नमाज़ की अनुमति दी गई।

1998 : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी।

2003 : मंगलवार को पूजा की अनुमति दोबारा शुरू हुई। एएसआई व्यवस्था के तहत हिंदू समुदाय को मंगलवार और वसंत पंचमी पर पूजा तथा मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को नमाज़ की अनुमति दी जाने लगी। परिसर पर्यटकों के लिए भी खोला गया।

2013 : वसंत पंचमी और शुक्रवार एक ही दिन पड़ने पर धार में तनाव की स्थिति बनी और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी।

2016 : वसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ने पर फिर तनावपूर्ण स्थिति बनी और सुरक्षा बढ़ाई गई।

2022 : हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस और अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भोजशाला के धार्मिक स्वरूप का निर्धारण और हिंदू समुदाय को व्यापक पूजा अधिकार देने की मांग की।

2024 : हाईकोर्ट के आदेश पर एएसआई ने भोजशाला परिसर का 98 दिन तक वैज्ञानिक सर्वे किया।

2026 : सुप्रीम कोर्ट ने वसंत पंचमी पर हिंदू पक्ष को पूरे दिन पूजा की अनुमति दी। इसके बाद अप्रैल और मई 2026 में हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई हुई। 12 मई को फैसला सुरक्षित रखा गया और 15 मई को हाईकोर्ट ने भोजशाला को वाग्देवी मंदिर मानते हुए फैसला सुनाया।

[also_read ids="5666" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 15 May 2026 16:47:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
हिंदुओं की बड़ी जीत : धार स्थित भोजशाला वाग्देवी का मंदिर ही है, भोजशाला में हिंदू पूजा&अर्चना की निरंतरता कभी समाप्त नहीं हुई& हाईकोर्ट https://acntimes.com/bhojshala-verdict-high-court-temple-decision https://acntimes.com/bhojshala-verdict-high-court-temple-decision धार में सुरक्षा कड़ी, धारा 163 लागू; सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की निगरानी

एसीएन टाइम्स @ धार / इंदौर । मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित बहुचर्चित भोजशाला विवाद मामले में शुक्रवार (15 मई 2026) को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत ने अपने आदेश में भोजशाला को वाग्देवी मंदिर करार देते हुए कहा कि इस स्थल पर हिंदू पूजा-अर्चना की निरंतरता कभी समाप्त नहीं हुई। कोर्ट ने यह भी माना कि ऐतिहासिक साहित्य से यह स्थापित होता है कि विवादित क्षेत्र “भोजशाला” के रूप में परमार वंश के राजा भोज से संबंधित संस्कृत शिक्षा केंद्र के रूप में जाना जाता था।

[follow_us]

हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए पूजा-अर्चना के अधिकार को मान्यता दी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि पुरातात्विक साक्ष्यों, एएसआई की रिपोर्ट और संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 के तहत धार्मिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए निष्कर्ष निकाला गया है। भोजशाला विवाद को लेकर वर्ष 2022 में “हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस” की ओर से मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में भोजशाला के धार्मिक स्वरूप का निर्धारण करने और हिंदू समाज को इसका पूर्ण अधिकार दिए जाने की मांग की गई थी। इसके बाद मामले में विस्तृत सुनवाई हुई। 6 अप्रैल 2026 से नियमित सुनवाई प्रारंभ हुई, जो 12 मई तक चली। हाईकोर्ट ने 12 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे शुक्रवार 15 मई को सुनाया गया।

ASI ने किया था 98 दिन का वैज्ञानिक सर्वे

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 11 मार्च 2024 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को भोजशाला परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था। एएसआई ने 98 दिनों तक सर्वे किया और 15 जुलाई 2024 को अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत की।

करीब 2000 पन्नों से अधिक की रिपोर्ट में एएसआई ने कई महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रस्तुत किए। रिपोर्ट के अनुसार-

  • भोजशाला परिसर में 106 खंभे और 82 प्लास्टर संरचनाएं मिलीं, जिन्हें पुराने मंदिरों का हिस्सा बताया गया और बाद में कमाल मौला मस्जिद में उपयोग किए जाने की बात कही गई।
  • कई स्तंभों पर देवताओं की मूर्तियां, शेर, हाथी और अन्य आकृतियों को तोड़े या विकृत किए जाने के संकेत मिले।
  • परिसर से 10वीं-11वीं शताब्दी के परमारकालीन शिलालेख और बाद के समय के सिक्के भी प्राप्त हुए।
  • एएसआई रिपोर्ट में यह निष्कर्ष दर्ज किया गया कि यह स्थल मूल रूप से हिंदू मंदिर रहा होगा।

क्या है भोजशाला विवाद?

भोजशाला को लेकर लंबे समय से हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। हिंदू पक्ष भोजशाला को मां वाग्देवी यानी मां सरस्वती का प्राचीन मंदिर और संस्कृत शिक्षा केंद्र मानता है। वहीं मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद बताता है।

वर्षों से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन रहा है। विशेष रूप से वसंत पंचमी के अवसर पर पूजा-अर्चना और नमाज को लेकर यहां कई बार तनावपूर्ण स्थिति भी बनी। 23 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने वसंत पंचमी पर दिनभर पूजा-अर्चना की अनुमति दी थी।

[also_read ids="5635" title="ये भी पढ़ें"]

हिंदू पक्ष की प्रमुख मांगें

  • संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत नियमित पूजा-अर्चना का अधिकार दिया जाए।
  • भोजशाला परिसर में मुस्लिम समाज की धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।
  • परिसर में नमाज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
  • केंद्र सरकार ट्रस्ट बनाकर भोजशाला का प्रबंधन अपने हाथ में ले।
  • मां सरस्वती की प्रतिमा की निरंतर पूजा-अर्चना सुनिश्चित की जाए।
  • ब्रिटिश म्यूजियम में रखी मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाकर भोजशाला में स्थापित की जाए।

मुस्लिम पक्ष को लेकर कोर्ट की टिप्पणी

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में मुस्लिम पक्ष को लेकर कहा कि वह मस्जिद के लिए वैकल्पिक भूमि हेतु आवेदन कर सकता है। अदालत ने कहा कि एएसआई अधिनियम के वैधानिक प्रावधानों, अयोध्या मामले में स्थापित न्यायिक मिसाल और पुरातात्विक साक्ष्यों की प्रकृति के आधार पर एएसआई द्वारा किए गए बहु-विषयक अध्ययनों के निष्कर्षों पर भरोसा किया जा सकता है।

[also_read ids="5669" title="ये भी पढ़ें"]

फैसले से पहले धार में कड़ी सुरक्षा

संवेदनशीलता को देखते हुए फैसले से पहले धार जिले में धारा 163 लागू की गई। प्रशासन ने पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया है। किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन और जुलूस पर भी रोक लगाई गई।

पुलिस सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और टिप्पणियों की निगरानी कर रही है। साथ ही पेट्रोल और डीजल की बोतलों में बिक्री पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। शुक्रवार होने के कारण फैसले के दिन भोजशाला परिसर में मुस्लिम समुदाय द्वारा नमाज भी अदा की गई, जो भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

[also_read ids="5624,4048" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 15 May 2026 15:21:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
ऐसे Fraud से सावधान ! सोशल मीडिया पर दोस्ती, निवेश का झांसा और फिर हो रही ठगी, रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी ताकि आप रहें सुरक्षित https://acntimes.com/social-media-investment-fraud-cyber-advisory https://acntimes.com/social-media-investment-fraud-cyber-advisory - फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टो निवेश में फंसाने वाले साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की अपील

- 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत करने की सलाह

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सायबर अपराधियों द्वारा आमजन को ठगी का शिकार बनाने हेतु लगातार नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में साइबर सेल रतलाम ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। इसी क्रम में आमजन को सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर ऑनलाइन निवेश के नाम पर की जा रही साइबर ठगी के प्रति सतर्क किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि सायबर ठग पहले व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करते हैं। शुरुआत में सामान्य बातचीत कर दोस्ती की जाती है और लंबे समय तक संपर्क में रहकर विश्वास बनाया जाता है। कई मामलों में आरोपी स्वयं को विदेशी नागरिक, बिजनेस मैन, निवेश सलाहकार या सफल ट्रेडर बताकर भरोसा जीतते हैं।

विश्वास बनने के बाद आरोपी पीड़ित को ऑनलाइन ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी, शेयर मार्केट या अन्य निवेश योजनाओं में कम समय में अधिक लाभ का लालच देते हैं। इसके लिए नकली मोबाइल ऐप, फर्जी वेबसाइट या फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाता है। शुरुआत में छोटी राशि निवेश करवाई जाती है और नकली मुनाफा दिखाकर पीड़ित का विश्वास बढ़ाया जाता है।

जब पीड़ित को अधिक लाभ दिखाई देने लगता है तो वह बड़ी रकम निवेश कर देता है। इसके बाद साइबर अपराधी अचानक संपर्क समाप्त कर देते हैं, वेबसाइट बंद कर देते हैं या पैसा निकालने के नाम पर अतिरिक्त शुल्क मांगते हैं। इस प्रकार पीड़ित अपनी जमा पूंजी गंवा बैठता है।

[also_read ids="4945" title="ये भी पढ़ें"]

साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले सामान्य तरीके

▪️ सोशल मीडिया पर आकर्षक एवं फर्जी प्रोफाइल बनाना।
▪️ दोस्ती या प्रेम संबंध का दिखावा कर विश्वास जीतना।
▪️ कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देना।
▪️ फर्जी निवेश ऐप एवं वेबसाइट लिंक भेजना।
▪️ शुरुआत में नकली लाभ दिखाकर भरोसा बढ़ाना।
▪️ बड़ी राशि निवेश करवाने के बाद संपर्क समाप्त कर देना।

[also_read ids="5533" title="ये भी पढ़ें"]

सायबर ठगी से बचने हेतु सावधानियां

▪️ सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से अत्यधिक व्यक्तिगत बातचीत करने से बचें।
▪️ किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन निवेश न करें।
▪️ “कम समय में ज्यादा मुनाफा” देने वाले प्रस्तावों से सतर्क रहें।
▪️ किसी भी निवेश प्लेटफॉर्म की वैधता एवं सेबी (SEBI) रजिस्ट्रेशन अवश्य जांचें।
▪️ व्हाट्सऐप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया पर भेजे गए निवेश लिंक पर क्लिक न करें।
▪️ केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय निवेश प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
▪️ अनजान लोगों को अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या व्यक्तिगत दस्तावेज साझा न करें।
▪️ किसी भी प्रकार के ऑनलाइन निवेश से पूर्व परिवारजनों या विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें।

यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत करें

▪️ तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
▪️ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
▪️ नजदीकी साइबर सेल अथवा पुलिस थाना में संपर्क करें।
▪️ संबंधित बैंक को तुरंत सूचित कर खाते को सुरक्षित करवाएं।

[also_read ids="5307,5264" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 14 May 2026 17:26:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
हादसा या हत्या ! पूर्व जनपद सदस्य कृष्णसिंह राठौर पर गिरा पेड़, सिर फटा, पसलियां टूट कर अंदर घुसीं, पेड़ों की अवैध कटाई और लापरवाही पर उठे सवाल https://acntimes.com/former-janpad-member-dies-after-tree-falls-during-cutting-in-shivgarh https://acntimes.com/former-janpad-member-dies-after-tree-falls-during-cutting-in-shivgarh एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के शिवगढ़ में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में सैलाना के पूर्व जनपद सदस्य एवं कृष्णा रिसॉर्ट के संचालक ठाकुर कृष्णसिंह राठौर (86) का निधन हो गया। पेड़ गिरने से उनका सिर फट गया और पसलियां भी टूटकर अंदर धंस गईं। घटना ने पेड़ कटाई की अनुमति, सुरक्षा इंतजाम और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णसिंह राठौर रोज की तरह सुबह अपने घर से बुलेट पर कृष्णा रिसॉर्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे छिपकर काटा जा रहा बबूल का एक पेड़ गिरा और सीधे राठौर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि उनके सिर में गंभीर चोट आई और पसलियां टूटकर अंदर धंस गईं। इससे उनकी जान चली गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

क्षेत्र में शोक की लहर

ठाकुर कृष्णसिंह राठौर क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तित्वों में गिने जाते थे। वे पूर्व में शिक्षक भी रह चुके थे और सामाजिक व सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। जनपद सदस्य रहने के दौरान भी वे क्षेत्रीय विकास और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। दिवंगत राठौर के दो पुत्र सुखवीर सिंह (व्यवसायी) एवं महावीर सिंह (शिक्षक) हैं। राठार के निधन के बाद शिवगढ़ और सैलाना क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कई सवालों के घेरे में पूरी घटना

इस हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पेड़ काटने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन को लेकर सवाल उठाए हैं।

  • क्या संबंधित विभाग से इसकी अनुमति ली गई थी?
  • पेड़ कटाई के दौरान सड़क पर सुरक्षा घेरा क्यों नहीं बनाया गया?
  • यातायात को रोकने या डायवर्ट करने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
  • आखिर इतना बड़ा पेड़ सीधे सड़क पर कैसे गिर गया?
  • क्या यह पूरी कार्रवाई नियमों के खिलाफ की जा रही थी? 

जांच की मांग तेज

घटना के बाद अब प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पेड़ कटाई अवैध थी या बिना सुरक्षा मानकों के की जा रही थी, तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए।

[also_read ids="5673,5669,5665,5668" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 14 May 2026 10:44:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रेम विवाह का खौफनाक अंत ! पहले नाराज पत्नी को ढाबे में खाना खिलाया, फिर घोंट दिया गला, 'लास्ट सीन' के आधार पर हुई उम्र कैद https://acntimes.com/ratlam-horrific-End-of-a-love-marriage-life-imprisonment https://acntimes.com/ratlam-horrific-End-of-a-love-marriage-life-imprisonment एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला न्यायालय ने पत्नी की हत्या के पति को आजीवन कारावास एवं 5000 के जमाने से दंडित किया है। आरोपी ने युवती से प्रेम विवाह किया था। न्यायालय द्वारा 70 कार्य दिवस में फैसला सुनाया गया। अभियोजन द्वारा 11 गवाहों के कथन एवं 37 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे।

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने बताया कि घटना दिनांक 9 फरवरी 2023 की मध्य रात्रि की है। आरोपी उस्मान पिता सुलेमान अब्बासी (25) निवासी मस्जिद के पास बजरंग नगर रतलाम का निकाह वर्ष 2022 में शिरीन पिता यूनुस के साथ हुआ था। शिरीन एवं आरोपी के घर आमने-सामने थे। शादी के बाद शिरीन एवं आरोपी का झगड़ा होता था।

9 फरवरी 2023 को शिरीन का किसी बात को लेकर अपनी सास से झगड़ा हो था। इसकी रिपोर्ट करने शिरीन घर से निकली थी लेकिन व अपनी सहेली के घर चली गई। पति उस्मान उसे ढूंढ रहा था। ढूंढते-ढूंढते उस्मान शिरीन के घर पहुंचा, साथ में शिरीन का भाई भी था। उस्मान लोडिंग टैम्पो चलाता है, वह शिरीन को टैम्पो में लेकर आया। उसने रास्ते में शिरीन के भाई को उतार दिया और पति-पत्नी ढाबे पर भोजन करने चले गए।

भोजन के बाद हुआ विवाद

भोजन के बाद आरोपी एवं शिरीन का सालाखेड़ी के पीछे रोड पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी उस्मान ने गला दबाकर शिरीन की हत्या कर दी। इसके बाद घर वालों को बताया। शिरीन के शव परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने उसकी मौत की वजह दम घुटना बताया। स्टेशन रोड थाने पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया।

[also_read ids="5665" title="ये भी पढ़ें"]

अंतिम बार साथ में जाना बाना सजा का आधार

न्यायालय तृतीय सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर द्वारा आरोपी उस्मान को भादंवि की धारा 302 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने अपने फैसले में लिखा की अंतिम बार शिरीन आरोपी उस्मान के साथ टैम्पो में गई थी जो कि आरोपी का ही था। टैम्पो से टूटी हुई चूड़ियां भी बरामद की गईं थी। इसे प्रमाणित होता है कि आरोपी ने ही शिरीन की हत्या की। मृतका के माता-पिता को नियमानुसार प्रतिकर प्रदान करने की भी न्यायालय ने अनुशंसा की है। शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी द्वारा की गई।

[also_read ids="5669" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 14 May 2026 09:32:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
CBSE 12th result में बेटियों का कमाल ! जावरा की वाफिया सैयद 98.6 फीसदी के साथ जिले में टॉप पर, BJP नेता की बेटी अदिति डागा व CA की बेटी प्रियांशी गुप्ता ने भी किया कमाल https://acntimes.com/ratlam-cbse-12th-result-girls-excel https://acntimes.com/ratlam-cbse-12th-result-girls-excel एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सेंट्रल बोर्ड ऑफि सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में रतलाम की बेटियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जावरा की बेटी वाफिया सैयद 98 फीसदी से अधिक अंक के साथ जिले में पहले स्थान पर रहीं। वहीं रतलाम की अदिति डागा ने 95.2 फीसदी अंक और प्रियांशी गुप्ता ने एकाउंटेंसी में 100 में से 100 अंक हासिल कर कमाल कर दिया।

[follow_us]

CBSE ने बुधवार को 12वीं की परिणाम घोषित किया। वाणिज्य संकाय में जिले में अव्वल रहीं वाफिया ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। जावरा के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाली वाफिया ने कुल 500 में से 493 अंक प्राप्त किए। उन्हें एक विषय में 100, तीन में 99 तथा एक विषय में 96 अंक मिले। खास बात यह रही है उन्होंने बिना कोचिंक के यह सफलता हासिल की है।

इधर, रतलाम में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा के पुत्र भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा की बेटी अदिति ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वाणिज्य संकाय की छात्रा अदिति शहर के सैलाना रोड स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा हैं। अदिति को 95.2 फीसदी अंक हासिल हुए। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।

इसी तरह सीए रविशंकर गुप्ता की बेटी प्रियांशी सागोद रोड स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा हैं जिन्हें कुल 95 प्रतिशत अंक मिले। इस बेटी ने एकाउंटेंसी में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता ममता और पिता रविशंकर गुप्ता को दिया है।

[also_read ids="5671,5670,5667,5668" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 14 May 2026 00:18:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
CBSE 12वीं परिणाम में श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत, रिया बागरेचा बनीं स्कूल टॉपर https://acntimes.com/shri-guru-teg-bahadur-academy-cbse-12th-result-ratlam https://acntimes.com/shri-guru-teg-bahadur-academy-cbse-12th-result-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 119 विद्यार्थी शामिल हुए थे और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 105 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है।

इन्होंने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए

विद्यालय में रिया बागरेचा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा मिलिंद राठौर ने 93.4 प्रतिशत, स्वीनी कटारिया ने 93.2 प्रतिशत, निहारिका उपाध्याय ने 92.8 प्रतिशत, निधि बैरागी ने 92.4 प्रतिशत, यशस्विनी मकवाना एवं निधि सोनी ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार अपूर्वा जैन और दक्षीजा पंवार ने 91.8 प्रतिशत, हार्दिक जैन और जाह्नवी पटेल ने 90.4 प्रतिशत तथा दिव्यांश मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।

[also_read ids="5670" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने जताई खुशी

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, सह सचिव हरजीत सलूजा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह डंग, गगनदीप सिंह डंग सहित समिति के अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी।

[also_read ids="5667,5668" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 13 May 2026 22:53:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
RE&NEET को लेकर ASE Academy का बड़ा संदेश; “यह रुकावट नहीं, किस्मत का दूसरा मौका है, घबराइए नहीं, तैयारी और मजबूत कीजिए” https://acntimes.com/neet-second-chance-ase-academy-ratlam https://acntimes.com/neet-second-chance-ase-academy-ratlam NEET परीक्षा को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच शिक्षा विशेषज्ञों ने कहा- घबराने की नहीं, तैयारी मजबूत करने की जरूरत

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देशभर में NEET परीक्षा को लेकर बनी वर्तमान स्थिति ने लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। परीक्षा प्रक्रिया और उससे जुड़े घटनाक्रमों के बीच कई विद्यार्थी मानसिक दबाव और चिंता महसूस कर रहे हैं। ऐसे समय में शिक्षा संस्थान और विशेषज्ञ विद्यार्थियों को निराश होने के बजाय इसे एक नए अवसर के रूप में देखने की सलाह दे रहे हैं।

रतलाम स्थित ASE Academy for Successful Education द्वारा जारी संदेश में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा गया है कि मौजूदा परिस्थिति को रुकावट या संकट नहीं, बल्कि “किस्मत का दूसरा मौका” मानना चाहिए। संस्थान का कहना है कि कई बार परिस्थितियां विद्यार्थियों को स्वयं को बेहतर बनाने का अतिरिक्त समय देती हैं और यही समय भविष्य की सफलता की मजबूत नींव बन सकता है।

अकादमी के शिक्षकों के अनुसार, यह समय घबराने या आत्मविश्वास खोने का नहीं है, बल्कि अपनी तैयारी को और अधिक मजबूत बनाने का है। जिन विद्यार्थियों को अब तक लग रहा था कि उनकी तैयारी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है, उनके लिए यह अतिरिक्त समय बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

कमजोरियों को पहचानकर सुधारने का अवसर

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल पढ़ाई पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और रणनीतिक तैयारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में विद्यार्थियों को इस समय का उपयोग अपनी कमजोरियों को पहचानने, कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने और लगातार अभ्यास करने में करना चाहिए।

विशेषज्ञों ने कहा कि अतिरिक्त समय मिलने से विद्यार्थी पुराने प्रश्नपत्र हल करने, मॉक टेस्ट देने और टाइम मैनेजमेंट सुधारने पर अधिक फोकस कर सकते हैं। इससे परीक्षा के समय उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

[also_read ids="5669" title="ये भी पढ़ें"]

सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी

ASE Academy ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे नकारात्मक माहौल या अफवाहों से प्रभावित न हों और अपनी ऊर्जा केवल तैयारी पर केंद्रित रखें। संस्थान का कहना है कि सफलता उन्हीं विद्यार्थियों को मिलती है जो कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हैं और लगातार प्रयास करते रहते हैं।

संस्थान ने अपने संदेश में स्पष्ट कहा कि यदि विद्यार्थी इस अवसर का सही उपयोग करते हैं, तो आने वाले समय में वे निश्चित रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अकादमी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से सकारात्मक सोच बनाए रखने और निरंतर मेहनत करने की अपील भी की है।

[also_read ids="5668,5663" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 13 May 2026 20:33:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
फोरलेन पर दरगाह के अवैध विस्तार और कव्वाली के आयोजन को लेकर हिंदू संगठनों में बढ़ा आक्रोश, PWD को चेताया, बोले& हादसा हुआ तो जिम्मेदार होगा प्रशासन https://acntimes.com/ratlam-sejawata-bypass-avaid-dargah-qawwali-virodh https://acntimes.com/ratlam-sejawata-bypass-avaid-dargah-qawwali-virodh सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे का आरोप, हिंदू संगठनों ने कहा- प्रशासन अब भी मामले को हल्के में ले रहा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के महू-नीमच फोरलेन रोड स्थित सेजावता बायपास पर सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण और वहां प्रस्तावित बिना अनुमति के धार्मिक आयोजन को लेकर हिंदू संगठनों और हिंदू समाज में भारी आक्रोश है। बुधवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पहुंचे और कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और मामले को लगातार हल्के में लिया जा रहा है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सेजावता बायपास स्थित सर्वे नंबर 104, जो मुख्य सड़क किनारे स्थित शासकीय भूमि है, वहां हजरत पहलवान बाबा शाह की दरगाह के नाम पर अवैध निर्माण किया गया है। हिंदू संगठनों ने दावा किया कि करीब दो वर्ष पूर्व प्रशासन द्वारा इस स्थान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब दोबारा मनमाने तरीके से कब्जा कर निर्माण कार्य बढ़ा लिया गया है।

संगठनों ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन पर फिर से निर्माण कार्य होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। उनका कहना है कि पहले कार्रवाई होने के बावजूद यदि उसी स्थान पर दोबारा अतिक्रमण खड़ा हो गया, तो यह सीधे-सीधे संबंधित विभागों की निष्क्रियता को उजागर करता है।

[also_read ids="5666" title="ये भी पढ़ें"]

बिना अनुमति बड़े आयोजन की तैयारी, यातायात और सुरक्षा पर खतरे की आशंका

हिंदू संगठनों ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि उक्त स्थल पर 13, 14 और 15 मई 2026 को कव्वाली जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इस आयोजन के लिए किसी भी सक्षम विभाग से अनुमति नहीं ली गई है। संगठन पदाधिकारियों ने अधिकारियों को चेताया कि फोरलेन और मुख्य सड़क किनारे इस प्रकार के अवैध आयोजन से भारी भीड़ जमा होगी, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाएगी। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्यक्रम नहीं रोका, तो हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं।

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि अवैध निर्माण नहीं हटाया गया और प्रस्तावित कार्यक्रमों पर रोक नहीं लगी, तो भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना, अव्यवस्था या जनहानि की पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की होगी।

[also_read ids="5665" title="ये भी पढ़ें"]

लगातार दूसरे दिन भी सौंपा गया ज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे को लेकर हिंदू संगठन लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज करा रहे हैं। मंगलवार को भी विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, जहां एडीएम, एसडीएम और सीएसपी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बावजूद बुधवार तक प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आने पर संगठनों में नाराजगी और बढ़ गई है। पदाधिकारियों का कहना है कि यदि प्रशासन अब भी मामले को गंभीरता से नहीं लेता, तो आगे बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने पूर्व कलेक्टर की सक्रियता का स्मरण करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में जिस तरह से नियम-कानून का पालन हुआ, वह एक नजीर है लेकिन उनके जाने के बाद जिम्मेदारों ने आंखें मूद लीं जो दुर्भाग्य का विषय है।

बड़ा सवाल : अगर मामला कोर्ट में है तो फिर निर्माण और आयोजन क्यों ?

इधर, प्रशासनिक गलियारों में दबी जुबान में चर्चा है कि मामला कोर्ट में होने से कुछ भी करना उचित नहीं है। इस संबंध में हिंदू संगठनों का कहना है कि जिस भी स्थान को लेकर विवाद है और यदि वह कोर्ट में विचाराधीन है तो फिर उसका विस्तार और वहां आयोजन कैसे हो सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट में है तो कोई भी निर्णय आने तक यथास्थिति ही बनी रहनी चाहिए, लेकिन मौके पर न सिर्फ अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है अपितु वहां आयोजन भी हो रहे हैं जो सरासर गलत है।

[also_read ids="5659" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 13 May 2026 19:47:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
RE NEET&UG को लेकर ‘अभ्यास’ का बड़ा ऐलान ! स्पेशल टेस्ट सीरीज, रिवीजन क्लासेस और पर्सनल गाइडेंस से मिलेगी सफलता की नई राह https://acntimes.com/neet-ug-re-neet-abhyas-test-series-ratlam https://acntimes.com/neet-ug-re-neet-abhyas-test-series-ratlam री-नीट की संभावनाओं के बीच विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की विशेष पहल, परीक्षा पैटर्न आधारित टेस्ट और परफॉर्मेंस एनालिसिस पर रहेगा फोकस

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । NEET-UG परीक्षा निरस्त करने को लेकर जारी हालिया आधिकारिक निर्णय के बाद देशभर के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में असमंजस एवं चिंता का माहौल है। ऐसे समय में रतलाम के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें पुनः परीक्षा के लिए सशक्त बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है।

संस्थान ने विद्यार्थियों के लिए विशेष ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’, स्पेशल रिवीजन क्लासेस एवं पर्सनलाइज्ड गाइडेंस प्रोग्राम प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, ताकि प्रत्येक छात्र पहले से अधिक मजबूत तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हो सके। संस्थान ने विद्यार्थियों से कहा है कियह सिर्फ परीक्षा नहीं, आपके संकल्प की अग्निपरीक्षा है।” री-नीट की संभावना से उत्पन्न मानसिक दबाव को समझते हुए अभ्यास टीम ने विद्यार्थियों के लिए एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक संदेश भी जारी किया है-

प्रिय विद्यार्थियों, आपकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण पर हमें पूर्ण विश्वास है। परिस्थितियों ने भले ही एक नई चुनौती दी हो, लेकिन यह आपके लिए अपनी पिछली कमियों को सुधारकर और बेहतर परिणाम प्राप्त करने का स्वर्णिम अवसर भी है। घबराइए नहीं… अभ्यास परिवार का हर शिक्षक और हर सदस्य एक अभिभावक की तरह आपके साथ मजबूती से खड़ा है। आपकी सफलता ही हमारा संकल्प और हमारा लक्ष्य है।”

सफलता का नया रोडमैप

‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ बनेगी गेम चेंजर री-नीट की तैयारी को नई दिशा देने के लिए संस्थान ने अपनी संपूर्ण रणनीति का केंद्र ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ को बनाया है। यह टेस्ट सीरीज विद्यार्थियों को केवल प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस नहीं कराएगी, बल्कि उन्हें वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव भी प्रदान करेगी।

[also_read ids="5664" title="ये भी पढ़ें"]

क्या होगी ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ की विशेषताएं?

  • री-नीट पैटर्न पर आधारित टेस्ट टेस्ट सीरीज को संभावित री-नीट परीक्षा के स्तर एवं नवीनतम NCERT आधारित सिलेबस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थी वास्तविक परीक्षा के अनुरूप तैयारी कर सकें।
  • कमजोरियों की सटीक पहचान हर टेस्ट विद्यार्थियों को यह समझने में मदद करेगा कि पिछली परीक्षा में उनसे कहाँ त्रुटियां हुई थीं और किन विषयों पर अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।
  • टाइम मैनेजमेंट एवं OMR प्रैक्टिस नियमित टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, प्रश्न चयन और OMR भरने की सटीक रणनीति सिखाई जाएगी, ताकि मुख्य परीक्षा के दिन किसी प्रकार का दबाव महसूस न हो।
  • परफॉर्मेंस एनालिसिस एवं प्रोग्रेस ट्रैकिंग प्रत्येक टेस्ट के बाद विद्यार्थियों की विस्तृत रैंकिंग, विश्लेषण एवं प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिससे वे अपनी निरंतर प्रगति को समझ सकें।
  • री-नीट के लिए अभ्यास की नई रणनीति संस्थान ने विद्यार्थियों की तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु तीन प्रमुख स्तंभों पर कार्य प्रारंभ किया है।
  • स्पेशल रिवीजन क्लासेस महत्वपूर्ण एवं कठिन टॉपिक्स को दोबारा मजबूत करने के लिए विशेष रिवीजन सत्र आयोजित किए जाएंगे।

ऐसे होगा समाधान

पर्सनलाइज्ड डाउट सेशन विद्यार्थियों की व्यक्तिगत शंकाओं के समाधान हेतु विशेषज्ञ शिक्षकों की विशेष उपलब्धता रहेगी।

नया टेस्ट कैलेंडर एवं मार्गदर्शन : संस्थान जल्द ही विस्तृत मीटिंग के बाद नया टाइम-टेबल, टेस्ट कैलेंडर एवं रणनीतिक अध्ययन योजना जारी करेगा।

अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से विशेष अपील : अभ्यास टीम ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे इस समय बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें। संस्थान ने विश्वास दिलाया है कि पूरी टीम हर विद्यार्थी को मानसिक एवं शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

अभ्यास हर कदम पर आपके साथ

सकारात्मक सोच रखें, अपनी मेहनत पर विश्वास बनाए रखें। संघर्ष जितना बड़ा होगा, सफलता उतनी ही शानदार होगी। अभ्यास हर कदम पर आपके साथ मजबूती से खड़ा है।”

-टीम अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट

[also_read ids="5666,5665" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 12 May 2026 23:48:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
अनदेखी या मौन स्वीकृति ! अफसर सोते रह गए और मजार ने ले लिया बड़ा रूप, हिन्दू संगठनों का फूटा आक्रोश https://acntimes.com/ratlam-dargah-encroachment-protest-memorandum https://acntimes.com/ratlam-dargah-encroachment-protest-memorandum रतलाम: महू-नीमच हाईवे पर दरगाह के नाम पर अवैध अतिक्रमण और निर्माण के विरोध में हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महू-नीमच हाईवे पर सिटी फोरलेन पर स्थित 'पहलवान शाह बाबा की दरगाह' के जिस अतिक्रमण को कुछ महीनों पूर्व प्रशासन ने हटाया था, वह फिर से फल-फूल रहा है। आलम यह है कि अतिक्रमण हटाने के बाद अफसर निश्चिंत होकर चैन की नींद सो गए और छोटी सी मजार ने फिर से बड़ा रूप ले लिया है। यहां 13 मई से तीन दिनी उर्स भी होने वाला है। इस कथित अवैध अतिक्रमण और पक्के निर्माण को लेकर मंगलवार को हिन्दू संगठनों और समाज ने ज्ञापन देकर विरोध जताया।

सकल हिन्दू संगठन और हिन्दू समाज की ओर से कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। इसकी प्रति एसडीएम और सीएसपी को भी सौंपी गई है। इसमें अवैध निर्माण के साथ ही 13 मई से बिना अनुमति होने वाले आयोजन को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि अवैध निर्माण को तुरंत ध्वस्त किया जाए और इस कृत्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी की जाए। यह भी कहा है कि भविष्य में भी यहाँ किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम की अनुमति प्रदान न की जाए।

षड्यंत्र पूर्वक बढ़ाया जा रहा आकार

हिन्दू संगठनों का आरोप है कि शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 104 पर स्थित उक्त दरगाह के वास्तविक क्षेत्रफल को षड्यंत्रपूर्वक बढ़ाया जा रहा है। हाईवे के दोनों ओर लोहे की चद्दरें और स्टील की जालियां लगाकर लगभग 25 से 30 फीट लंबे क्षेत्र में अवैध शेड बना दिया गया है। दरगाह महू-नीमच हाईवे के बीचों-बीच स्थित है। इस मार्ग पर भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही होती है। ऐसे में यहां बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

[also_read ids="4300,4344" title="ये भी पढ़ें"]

न्यायालय में विचाराधीन है मामला

ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त स्थल से संबंधित प्रकरण (आर.सी.एस.ए. 337/2024) वर्तमान में तृतीय व्यवहार न्यायाधीश के न्यायालय में विचाराधीन है इसकी अगली सुनवाई 16 अगस्त, 2026 को नियत है। इसके बावजूद यहां निर्माण कार्य जारी है।

बिना अनुमति हो रहा आयोजन

ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि दरगाह पर बिना अनुमति के आगामी 13, 14 और 15 मई 2026 को उर्स और कव्वाली का आयोजन भी होने जा रहा है। इसकी तैयारी जारी है। ऐसे बिना अनुमति होने वाले आयोजन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए।

[also_read ids="4349,4436" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 12 May 2026 21:38:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
B.Ed Admission 2026 MP : प्रथम चरण के लिए आवेदन व च्वाइश फिलिंग की अंतिम तिथि 14 मई, रॉयल कॉलेज प्रबंधन से जानिए पूरी प्रवेश प्रक्रिया https://acntimes.com/b-ed-admission-2026-mp-ratlam https://acntimes.com/b-ed-admission-2026-mp-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा बी.एड. सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी और इसके लिए कुल तीन चरण निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, रतलाम की शिक्षा संकाय की प्राचार्य डॉ. आर. के. अरोरा ने बताया कि सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक अथवा स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों का स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के अंकों के आधार पर ऑनलाइन पंजीयन कर प्रावधिक प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

प्रथम चरण: 14 मई तक ऑनलाइन पंजीयन

प्रथम चरण में ऑनलाइन पंजीयन एवं कॉलेज चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 14 मई 2026 निर्धारित की गई है। दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि 15 मई रहेगी।

इस चरण की मेरिट सूची 18 मई को जारी होगी, जबकि सीट आवंटन 20 मई 2026 को किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को 20 मई से 25 मई तक हेल्प सेंटर पर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा तथा 20 मई से 26 मई 2026 तक प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।

द्वितीय चरण: 28 मई से शुरू होंगे आवेदन

द्वितीय चरण में ऑनलाइन पंजीयन 28 मई से 3 जून 2026 तक किए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन 29 मई से 4 जून तक होगा। मेरिट सूची 7 जून को प्रकाशित होगी तथा सीट आवंटन 9 जून 2026 को जारी किया जाएगा।

इस चरण में चयनित विद्यार्थियों को 9 जून से 12 जून तक हेल्प सेंटर पर सत्यापन कराना होगा और 9 जून से 13 जून 2026 तक प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य रहेगा।

तृतीय चरण: 15 जून से होगी प्रक्रिया

तृतीय चरण में ऑनलाइन पंजीयन 15 जून से 19 जून 2026 तक होंगे। दस्तावेज सत्यापन 16 जून से 20 जून तक किया जाएगा। मेरिट सूची 22 जून तक प्रकाशित होगी, जबकि सीट आवंटन 25 जून 2026 को जारी किया जाएगा।

इसके बाद हेल्प सेंटर पर भौतिक सत्यापन 24 जून से 29 जून तक तथा प्रवेश शुल्क भुगतान 25 जून से 30 जून 2026 तक किया जा सकेगा।

[also_read ids="5667" title="ये भी पढ़ें"]

प्रवेश नहीं लेने पर अगले चरण से बाहर हो सकते हैं अभ्यर्थी

डॉ. आर. के. अरोरा ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रथम वरीयता के आधार पर सीट आवंटित होने के बाद वह प्रवेश नहीं लेता है अथवा प्रवेश लेकर निरस्त कराता है, तो ऐसे अभ्यर्थियों को आगामी चरणों की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया से पृथक किया जा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन एवं भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। महाविद्यालय आवंटन के बाद विद्यार्थियों को मूल दस्तावेज, टी.सी. और माइग्रेशन प्रमाण-पत्र सहित हेल्प सेंटर पर उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। सत्यापन पूर्ण होने के बाद ही प्रवेश शुल्क जमा करने की लिंक सक्रिय होगी।

[also_read ids="5666,5665" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 12 May 2026 17:58:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये ‘ड्रीम' नहीं 'डेंजर' वर्ल्ड मेला’ है ! यहां जाने से पहले अपना बीमा जरूर करवा लें; क्योंकि प्रशासन अपने हाल में व्यस्त है, यकीन न हो तो पार्षद से ही जान लें स्थिति https://acntimes.com/danger-world-mela-ratlam-80-feet-road https://acntimes.com/danger-world-mela-ratlam-80-feet-road 80 फीट रोड पर हर दिन हजारों की भीड़, बड़े झूले और बेतरतीब ट्रैफिक… लेकिन सुरक्षा इंतजामों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आप मनोरंजन की उम्मीद में रतलाम के 80 फीट रोड पर लगे ‘ड्रीम वर्ल्ड मेले’ में जा रहे हैं, तो पहले अपना बीमा जरूर करवा लीजिए। ईश्वर न करे कि- यहां अनदेखी, लापरवाही और अव्यवस्थाएं हादसे का कारण न बन जाए और खुशियां चीखों में न बदल जाएं। अगर आपको हमारी बात पर भरोसा न हो तो क्षेत्रीय पार्षद से ही जान लें इस डेंजर वर्ल्ड मेला की हकीकत।

80 फीट रोड पर लगा ‘ड्रीम वर्ल्ड मेला’ अब मनोरंजन से ज्यादा संभावित खतरे और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर चर्चा में है। मेले में हर दिन बच्चों से लेकर परिवारों तक की भारी भीड़ उमड़ रही हो, हवा में झूलते बड़े-बड़े झूले, सड़क पर रेंगता ट्रैफिक, फुटपाथों पर कब्जा और बेतरतीब पार्किंग का बोल-बाला है। नजारा ऐसा है मानो यह अव्यवस्थाओं का मेला लगा हो। रविवार को तो स्थिति बेकाबू ही नजर आई। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े आयोजन के बीच जिम्मेदार विभागों की भूमिका कहीं नजर नहीं आ रही।

सुरक्षा इंतजामों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने को भी कोई तैयार नहीं है। लगता है कि प्रशासन ने हमेशा की तरह “कुछ नहीं होगा” वाली मानसिकता के भरोसे हजारों लोगों की जान दांव पर लगा दी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं यह ‘ड्रीम वर्ल्ड’ किसी बड़े हादसे का ‘नाइटमेयर’ तो नहीं बनने जा रहा? इससे नगर निगम के कारिंदों की आयोजकों से सांठ-गांठ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके चलते ही वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद निशा पवन सोमानी ने नगर पालिक निगम आयुक्त को पत्र लिखाकर सवालों की झड़ी लगा दी है।

ड्रीम वर्ल्ड’ को अनुमति मिली भी है या नहीं?

पार्षद सोमानी ने अपने पत्र में आयुक्त से पूछा है कि आखिर इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहे ‘ड्रीम वर्ल्ड मेले’ और वहां संचालित व्यवसायिक दुकानों के लिए क्या नगर निगम से विधिवत अनुमति ली गई है? यदि अनुमति दी गई है तो उसकी शर्तें क्या हैं और सुरक्षा जांच किस आधार पर की गई? मेले में बड़े झूले और चकरी संचालित हो रहे हैं, जिन पर हर दिन बड़ी संख्या में बच्चे और युवा सवार हो रहे हैं। लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इन झूलों की तकनीकी जांच किस एजेंसी ने की? क्या इनके पास फिटनेस प्रमाणपत्र है? दुर्घटना की स्थिति में राहत और बचाव के क्या इंतजाम हैं?

[also_read ids="5650" title="ये भी पढ़ें"]

कहीं ‘हॉरर शो’ न बन जाए मेला

सबसे गंभीर चिंता आपात स्थिति को लेकर जताई जा रही है। इतनी भारी भीड़ और बिजली से चलने वाले उपकरणों के बीच क्या फायर ब्रिगेड की तैनाती है? क्या मौके पर फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद हैं? क्या पुलिस बल पर्याप्त संख्या में लगाया गया है? यदि इन सवालों के जवाब का भी इंतजार है।

कुछ हुआ तो जिम्मेदार प्रशासन होगा”

पार्षद निशा पवन सोमानी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि मेले में कोई दुर्घटना होती है या यातायात बाधित होने से कोई जनहानि होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की होगी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 23 अप्रैल 2025 को भी इसी मुद्दे को लेकर पत्र लिखा गया था, लेकिन तब भी प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई।

[also_read ids="5649" title="ये भी पढ़ें"]

सवाल अब मेले पर नहीं, प्रशासनिक संवेदनहीनता पर

80 फीट रोड नगर निगम द्वारा विकसित प्रमुख क्षेत्र माना जाता है, जहां पेवर ब्लॉक और सुव्यवस्थित निर्माण कार्य किए गए हैं। लेकिन अब यही क्षेत्र अव्यवस्था, ट्रैफिक दबाव और संभावित खतरे का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा, या उससे पहले जिम्मेदारी निभाएगा?

]]>
Mon, 11 May 2026 23:32:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
जॉब अलर्ट ! आईटीआई में प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन 13 मई को, जानिए& पदों की संख्या और क्या चाहिए योग्यता https://acntimes.com/ratlam-placement-drive-may-13 https://acntimes.com/ratlam-placement-drive-may-13 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आईटीआई परिसर बाजना में पुरुष एवं महिला दोनों के लिए 13 मई को प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुजलॉन कंपनी के बदनावर तथा इप्का फैक्ट्री रतलाम स्थित प्लांट के लिए भर्ती की जाएगी।

आद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बाजना के प्राचार्य ने बताया कि प्लेसमेंट कैंपस में अस्थायी वर्कमैन के लगभग 100 पदों के लिए भर्ती होगी। 8वीं, 10वी आईटीआई एवं 12वीं उत्तीर्ण, 18 से 40 वर्ष के युवक एवं युवतियां आवेदन कर सकते हैं। इसके अंतर्गत शासकीय एवं निजी आईटीआई दोंनों मान्य होंगे।

[also_read ids="5657" title="ये भी पढ़ें"]

8वीं पास उम्मीदवार को कलेक्टर रेट अनुसार, आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार को 15 हजार 975 रुपए प्रतिमाह एवं 12वीं पास अभ्यर्थियों को 14 हजार 759 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इक्ष्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैंपस में सम्मिलित होने के लिए लिंक https://forms.gle/U6QKvCG5a2ESBjem6 पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

[also_read ids="5654" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 11 May 2026 20:54:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
खेल उपलब्धि ! राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम के आशुतोष, अनमोल, करण और हर्ष को गोल्ड मेडल, https://acntimes.com/rajya-stariya-kick-boxing-pratiyogita-ratlam-players-performance https://acntimes.com/rajya-stariya-kick-boxing-pratiyogita-ratlam-players-performance एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में हुआ। इसमें रतलाम जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में डिफेंस कराटे प्रशिक्षण संस्थान के 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किए।

डिफेंस कराटे प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जयेश राठौर एवं जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष व कोच शुभम तलोदिया ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष जताया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा इंदौर के किड्स कॉलेज सीनियर विंग, धार रोड पर किया गया। प्रतियोगिता को वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन का समर्थन प्राप्त है तथा यह मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता है।

प्रतियोगिता में आशुतोष प्रजापति, अनमोल शर्मा, करण चनड़ावला एवं हर्ष गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं केशवी वर्मा ने सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा महिमा शर्मा, कृतिका शर्मा, चेष्टा चादवाडिया एवं नितेश मिस्त्री ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया। दिव्यांश मिस्त्री एवं हेमंत राठौड़ ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कोच शुभम तलोदिया ने जिले की टीम का प्रतिनिधित्व किया, जबकि जिला सचिव जितेंद्र राठौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

[also_read ids="5358" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने दी बधाई और शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता पर एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शोडावले, महासचिव आशुतोष दादीच, शेख शरीफ उद्दीन, शुभम खराड़ी, शिव आदित्य सिंह डोडियार, आकांक्षा यादव, चिराग असरानी, दीपक यादव, जितेंद्र भारद्वाज, केशव गुर्जर, शुभम चौहान, प्रद्युमन राजपुरोहित एवं राहुल मालवी सहित कई पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

[also_read ids="5658" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 10 May 2026 21:53:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
गोविंद गाधा ! RDA उपाध्यक्ष गोविंद काकानी का गोविंद मालू स्मृति में हुआ सम्मान, विस अध्यक्ष नरेंद्र तोमर बोले& व्यक्तित्व और कृतित्व से बनता है अच्छा कार्यकर्ता https://acntimes.com/govind-malu-smriti-vaicharik-goshthi-govindm-kakani-swagat https://acntimes.com/govind-malu-smriti-vaicharik-goshthi-govindm-kakani-swagat गोविंद मालू स्मृति वैचारिक गोष्ठी में रतलाम विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोविंद काकानी का सम्मान

एसीएन टाइम्स @ इंदौर। राजनीति में सेवाभावी कार्यकर्ता बनना आसान नहीं है। इसके लिए परिश्रम के साथ धैर्य, समर्पण और निरंतर सक्रियता जरूरी होती है। एक अच्छा कार्यकर्ता अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से पहचान बनाता है। यह विचार मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने व्यक्त किए।

वे इंदौर प्रेस क्लब एवं आनंद गोष्ठी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. गोविंद मालू की स्मृति में आयोजित “गोविंद गाथा” कार्यक्रम एवं वैचारिक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम जाल सभागृह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, वरिष्ठ पत्रकार शरद द्विवेदी, सांसद शंकर लालवानी, विधायक माधव मारू, मालिनी गौड़, मनोज पटेल, गोलू शुक्ला एवं उष्मा मालू द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गोविंद काकानी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

अतिथियों का पुष्पहार एवं अंगवस्त्र से स्वागत

कार्यक्रम में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव काकानी, सदस्य गरिमा काबरा, भावना सोमानी, गौरव काकानी, प्रशांत सोमानी, रत्नेश राठी एवं लव गोविंद मालू परिवार के सदस्यों द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन संस्था अध्यक्ष दीपक कर्दम ने माना।

[also_read ids="5619" title="ये भी पढ़ें"]

ये गणमान्यजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मैंदोला, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, के. के. मिश्रा, हरिनारायण यादव, ललित पोरवाल, सूरज कैरो सहित बड़ी संख्या में मीडिया, सामाजिक, साहित्यिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

[also_read ids="3445" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 10 May 2026 21:02:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
कर व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने में टैक्स प्रोफेशनल्स निभाएं सक्रिय भूमिका : न्यायमूर्ति जे. के. रांका https://acntimes.com/kar-salahkar-parishad-ratlam-seminar https://acntimes.com/kar-salahkar-parishad-ratlam-seminar कर सलाहकार परिषद रतलाम के सेमिनार में कर विशेषज्ञों, उद्योगपतियों और व्यवसायियों ने की सहभागिता

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कर सलाहकार परिषद रतलाम द्वारा शनिवार को अजंता पैलेस में भव्य एवं गरिमामय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रतलाम सहित जावरा, झाबुआ, पेटलावद, मंदसौर और नीमच से आए कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, व्यापारियों एवं उद्योगपतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं भारत के सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों के रिटायर्ड न्यायाधीश एसोसिएशन, नई दिल्ली के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जे. के. रांका थे। मुख्य वक्ता के रूप में इंदौर के प्रख्यात कर विशेषज्ञ सीए राजेश मेहता ने आयकर रिटर्न फॉर्म एवं आयकर से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता समाजसेवी एवं डीपी ज्वेलर्स के संस्थापक रतनलाल कटारिया ने की।

'एआई के दौर में अनुभव और व्यवहारिक समझ भी जरूरी'

अपने संबोधन में न्यायमूर्ति जे. के. रांका ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को गांवों के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक प्रकल्प प्रारंभ करने चाहिए। उन्होंने बताया कि राजस्थान में उनके द्वारा शुरू किए गए शिक्षा संबंधी प्रकल्पों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार कानून बनाने वाले लोग जमीनी स्तर की व्यवहारिक कठिनाइयों से पूरी तरह अवगत नहीं होते। ऐसे में कर सलाहकार परिषद जैसी संस्थाओं और टैक्स प्रोफेशनल्स को सरकार एवं नीति निर्माताओं को समय-समय पर सुझाव देकर कर व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यवहारिक बनाने में सहयोग करना चाहिए।

न्यायमूर्ति रांका ने कहा कि वर्तमान समय एआई का दौर है और इसका उपयोग आवश्यक है, लेकिन अनुभव, समझ और मेहनत का महत्व भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने टैक्स प्रोफेशनल्स से सामाजिक एवं जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

आयकर रिटर्न अब केवल टैक्स तक सीमित नहीं : सीए मेहता

मुख्य वक्ता सीए राजेश मेहता ने आयकर रिटर्न के विभिन्न फॉर्म्स और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आयकर अधिनियम की धारा 139(1) के सातवें प्रावधान के अंतर्गत उन परिस्थितियों की जानकारी दी, जिनमें आय कर योग्य सीमा से कम होने पर भी आयकर रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य हो जाता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आयकर रिटर्न केवल टैक्स अनुपालन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि बैंक लोन, वीजा, सरकारी योजनाओं तथा सड़क दुर्घटना मुआवजा दावों में आय प्रमाण के रूप में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

सीए मेहता ने इस वर्ष आयकर रिटर्न में बैंक खाते, टीडीएस / टीसीएस, शेयर निवेश, विदेशी यात्रा, उच्च मूल्य के लेन-देन और नकद व्यवहार जैसी जानकारियों के सही खुलासे पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पारदर्शी और सटीक जानकारी भविष्य में विभागीय समस्याओं से बचाने में मदद करती है।

स्वेच्छा से टैक्स भुगतान को बढ़ावा देने वाली व्यवस्था बने : कटारिया

अध्यक्षीय उद्बोधन में रतनलाल कटारिया ने कहा कि ऐसी सरल एवं पारदर्शी कर व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिससे लोग स्वेच्छा से टैक्स भुगतान के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। स्वागत उद्बोधन परिषद अध्यक्ष अशोक भण्डारी ने दिया, जबकि संस्था परिचय परिषद सचिव राकेश भटेवरा ने प्रस्तुत किया। अरविंद मेहता ने सीए राजेश मेहता का परिचय दिया, वहीं दिलीप पाटनी ने न्यायमूर्ति जे. के. रांका का परिचय दिया।

[also_read ids="5659" title="ये भी पढ़ें"]

अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान

न्यायमूर्ति जे. के. रांका का स्वागत परिषद अध्यक्ष अशोक भण्डारी, केदार अग्रवाल, एस.एल. चपलोत, मनीष गुगलिया, संजय गांधी, पद्म मेहता, अक्षय सिंहल सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। वहीं सीए राजेश मेहता का स्वागत राकेश भटेवरा, दिनेश जैन एवं सीए रतलाम ब्रांच अध्यक्ष आकाश मित्तल ने किया।

कार्यक्रम में सीए राजेश मेहता को “एस. डी. पुरोहित अवार्ड” सी.बी. रावत, राजेश खाबिया एवं दीपक पुरोहित द्वारा प्रदान किया गया। वहीं वर्ष 2025 की स्टडी सर्किल बैठकों में श्रेष्ठ प्रस्तुति हेतु दिलीप पाटनी को “एन. एम. रांका अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

न्यायमूर्ति जे. के. रांका का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान संदीप मूणत, दिलीप पाटनी एवं इन्दरमल जैन द्वारा किया गया। वहीं स्मृति चिह्न नवीन पोखरना, कृष्ण गोपाल अग्रवाल एवं विशाल जोशी द्वारा भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन गौरव गांधी ने किया तथा अंत में परिषद के उपाध्यक्ष अनिल जैन ने आभार व्यक्त किया।

[also_read ids="5657,5652" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 10 May 2026 20:13:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का स्वागत&अभिनंदन आज, जानिए& कौन कर रहा आयोजन https://acntimes.com/ratlam-developmentauthority-director-felicitation-ceremony-may-10 https://acntimes.com/ratlam-developmentauthority-director-felicitation-ceremony-may-10 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा 10 मई 2026 को एक समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के नवमनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों को अभिनंदन किया जाएगा।

समिति के अनुसार कार्यक्रम शाम 6.30 बजे श्री रामगोपाल मंदिर, गौशाला रोड रतलाम पर होगा। इसमें रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्षद्वय प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकाणी, संचालक राखी व्यास, राजेन्द्र सिंह, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य एवं किरण महावर का स्वागत-अभिनंदन होगा। सनातन धर्म सभा के महामंत्री नवनीत सोनी ने धर्मप्रेमीजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नव मनोनीत संचालक मंडल का स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की है।

[also_read ids="5648" title="ये भी पढ़ें"]

 

 

]]>
Sun, 10 May 2026 15:25:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
साइबर ठगों का नया ‘Silent Attack’ ! न OTP, न कॉल… फिर भी खाते से उड़ गए 2.93 लाख ! रतलाम में पटवारी से हुई हाईटेक ठगी https://acntimes.com/ratlam-cyber-fraud-without-otp-2-lakh-93-thousand https://acntimes.com/ratlam-cyber-fraud-without-otp-2-lakh-93-thousand एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साइबर अपराधियों ने अब ठगी का ऐसा हाईटेक तरीका अपना लिया है, जिसमें न कोई फर्जी कॉल आता है, OTP मांगा जाता है और न ही बैंक डिटेल साझा करनी पड़ती है। रतलाम में सामने आए एक मामले ने आम लोगों के साथ बैंकिंग सिस्टम और पुलिस प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। यहां राजस्व विभाग में पदस्थ एक पटवारी के खाते से साइबर ठगों ने चुपचाप करीब 2.93 लाख रुपए उड़ा दिए।

मामला शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार काटजू नगर निवासी पटवारी अशोक कुमार योगी ने मार्च माह में पारिवारिक जरूरतों के लिए अपने GPF खाते से 5 लाख रुपए निकाले थे। यह राशि एसबीआई की कलेक्ट्रेट शाखा स्थित खाते में जमा थी। इसी खाते को साइबर ठगों ने निशाना बना लिया।

तीन दिन तक खाते से निकलती रही रकम

पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को खाते से पहली बार 98 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 28 अप्रैल को 97 हजार 1 रुपए और 29 अप्रैल को फिर 98 हजार रुपए निकाल लिए गए। इस तरह कुल 2 लाख 93 हजार 1 रुपए खाते से गायब हो गए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पीड़ित के मोबाइल पर न कोई कॉल आया और न ही किसी प्रकार का OTP या बैंकिंग डिटेल साझा की गई। 30 अप्रैल को जब पीड़ित ने बैंक बैलेंस चेक किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।

[also_read ids="5657" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस जांच में जुटी, ट्रांजेक्शन की पड़ताल शुरू

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर सेल भी तकनीकी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

रिमोट एक्सेस से हुई ठगी की आशंका

साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक यह मामला मोबाइल हैकिंग या रिमोट एक्सेस फ्रॉड से जुड़ा हो सकता है। कई बार लोग अनजाने में किसी संदिग्ध वेबसाइट, फर्जी विज्ञापन, APK फाइल या लिंक पर क्लिक कर देते हैं। इसके बाद साइबर अपराधी मोबाइल का कंट्रोल हासिल कर लेते हैं और बिना जानकारी दिए बैंकिंग गतिविधियों पर नजर रखते हैं।

[also_read ids="5223" title="ये भी पढ़ें"]

विशेषज्ञों का कहना है कि ठग कई बार मोबाइल स्क्रीन रिकॉर्डिंग, की-लॉगिंग और बैकग्राउंड एक्सेस के जरिए पासवर्ड और OTP तक हासिल कर लेते हैं। ऐसे मामलों में पीड़ित को ठगी का पता तब चलता है, जब खाते से रकम निकल चुकी होती है।

ऐसे रहें सुरक्षित

  • किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या विज्ञापन पर क्लिक न करें।
  • मोबाइल में केवल अधिकृत ऐप ही इंस्टॉल करें।
  • स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करने से बचें।
  • बैंक खाते के SMS और ईमेल अलर्ट हमेशा चालू रखें।
  • मोबाइल में मजबूत स्क्रीन लॉक और एंटीवायरस का उपयोग करें।
  • संदिग्ध ट्रांजेक्शन दिखते ही तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

[also_read ids="5033" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 10 May 2026 00:56:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
Blackmail का खेल खत्म ! कोर्ट ने सुनाई ब्लैकमेलर नमनराज को 3 साल की सजा, नौकरी 18 हजार रुपए की लेकिन शौक थे नवाबों वाले https://acntimes.com/ratlam-video-viral-blackmail-case-accused-sentenced-3-years https://acntimes.com/ratlam-video-viral-blackmail-case-accused-sentenced-3-years एसीएन टाइम्स @ रतलाम । युवती के फोटो और वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के मामले में रतलाम जिला न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अभियुक्त नमनराज सिंह सिसौदिया को 3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 3 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अभियुक्त ने पीड़िता से 3 लाख रुपए मांगे थे और घर घुसकर परिजन से मारपीट भी की थी।

[follow_us]

जिला लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा के अनुसार फैसला रतलाम की प्रधान सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे ने सुनाया है। वर्मा ने बताया 8 मई 2025 को चांदनीचौक रतलाम के निवासी फरियादी ने माणक चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियीद ने पुलिस को बताया था कि नमनराज सिंह पिता भूपेंद्र सिंह सिसौदिया, निवासी अभयनगर रतलाम उनकी पुत्री का वीडियो वायरल करने का कहकर ब्लैकमेल करता है। आरोपी कहता है कि रुपए दो नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर दूंगा।

इसी बात को लेकर आरोपी नमनराज रात करीब 3 बजे उनके घर के अंदर घुस गया और पीड़िता और परिजन को धमकाया। उसने परिजन के साथ मारपीट भी की। मामले में माणक चौक थाने पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक एस.टी. 241/2025, धारा 331, 331 (1), 119 (2), 196, 115 (2), 351 (2) भा.न्या.सं. में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया था।

न्यायालय ने माना अभियोजन का पक्ष मजबूत

मामले में अभियोजन पक्ष ने मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। इसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी नमनराज को धारा 331 (6) दोषी मानते हुए के 3 वर्ष के कारावास और 3 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। पीड़िता के पिता ने एसीएन टाइम्स को बताया कि मामले में माणक चौक थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी अनुराग यादव, स्टाफ के शिवनाथ सिंह राठौर, छोटेलाल यादव द्वारा की गई विवेचना तथा अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता सुरेश कुमार वर्मा द्वारा की गई सफल पैरवी के कारण ही अभियुक्त को सजा मिल सकी है।

[also_read ids="4813" title="ये भी पढ़ें"]

नौकरी 18 हजार की, शौक लाखों के

पीड़िता के पिता के अनुसार अभियुक्त के कतिपय रिश्तेदार पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और प्रदेश के ही एक जिले में पदस्थ हैं। अभियुक्त नमनराज सिंह को उनका वरदहस्त प्राप्त होने से ही वह लड़कियों और युवतियों को अपने झांसे में फंसाकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठता। फरियादी के अनुसार अभियुक्त वैसे तो मात्र 18 हजार रुपए की प्राइवेट नौकरी करता था लेकिन उसके शौक अमीरों जैसे रहे हैं। वह दो-दो आईफोन उपयोग करता है। अगर विस्तृत जांच हो तो कई अन्य युवतियों और लड़कियों के वीडियो और फोटो भी उससे मोबाइल फोन में मिल सकते हैं।

[also_read ids="5656,5652,5649,5650" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 09 May 2026 22:26:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
आप 10वीं पास हैं? इंजीनियर बनना है? तो जानिए& कब, कहां और कैसे मिलेगा एडमिशन https://acntimes.com/10th-pass-engineering-admission-polytechnic-process-details https://acntimes.com/10th-pass-engineering-admission-polytechnic-process-details सिविल, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 मई तक

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा अवसर आया है। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में सत्र 2026-27 के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी काउंसलिंग समय-सारणी के अनुसार विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश ले सकेंगे।

प्राचार्य एंदल सिंह ने बताया कॉलेज में 10वीं पास विद्यार्थी सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश लेकर करियर बना सकते हैं। प्रत्येक ब्रांच में 68-68 सीटें तथा EWS वर्ग के लिए अतिरिक्त 7-7 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रक्रिया दो चरण में पूरी होगी। अतः विद्यार्थी और अभिभावक समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

कॉलेज की प्रमुख विशेषताएं

प्रबंधन के अनुसार पॉलिटेक्निक कॉलेज में अनुभवी एवं योग्य शिक्षण स्टाफ, आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम एवं लाइब्रेरी, कैंपस प्लेसमेंट के अवसर, छात्रावास सुविधा, SC/ST विद्यार्थियों के लिए विशेष योजनाएं भी उपलब्ध हैं

[also_read ids="5603" title="ये भी पढ़ें"]

पॉलिटेक्निक के बाद ये फायदे भी

प्राचार्य सिंह के अनुसार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा बहुत ही कम फीस में किया जा सकता है। इतना ही नहीं डिप्लोमा के बाद BE/B.Tech में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश का अवसर मिलता है।

तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए रेलवे, MPEB, DRDO, BARC सहित कई सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहते हैं। तकनीकी शिक्षा आज के समय में रोजगार और कौशल विकास दोनों के लिए मजबूत विकल्प बन चुकी है।

यह है प्रवेश प्रक्रिया

प्रथम चरण

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ : 4 मई 2026 से जारी
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 29 मई 2026
  • एडिट रजिस्ट्रेशन : 30 से 31 मई 2026 तक
  • चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग : 15 मई से 2 जून 2026 तक
  • कॉमन मेरिट सूची जारी होगी : 3 जून 2026 को
  • आवंटित संस्थाओं में प्रवेश : 8 जून से 13 जून 2026 तक

द्वितीय चरण

  • पुनः रजिस्ट्रेशन : 9 जून से 18 जून 2026 तक
  • चॉइस फिलिंग : 10 जून से 22 जून 2026 तक
  • मेरिट सूची जारी होगी : 23 जून 2026 को
  • प्रवेश प्रक्रिया : 27 जून से 3 जुलाई 2026 तक

नोट : इसके बाद रिक्त सीटों के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) भी आयोजित की जाएगी।

[also_read ids="5637" title="ये भी पढ़ें"]

ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी कॉलेज प्रशासन से मोबाइल फोन नंबर 9993998277, 9302482586, 9425944144, 7415303202, 9407115900, 9827632297, 9993509355 पर संपर्क कर सकते हैं।

[also_read ids="5610" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 09 May 2026 01:18:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट ने MP सरकार को लगाई फटकार, कहा& बहुत हो चुका, कब होगी मंत्री विजय शाह पर अभियोजन की मंजूरी? https://acntimes.com/vijay-shah-sofia-qureshi-case-supreme-court-mp-government https://acntimes.com/vijay-shah-sofia-qureshi-case-supreme-court-mp-government चार्जशीट के बाद भी अभियोजन स्वीकृति लंबित रहने पर नाराज हुआ सुप्रीम कोर्ट

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मप्र के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को तीखी फटकार लगाई है। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब “बहुत हो चुका” और राज्य सरकार को अदालत के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।

सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने इस बात पर गंभीर नाराजगी जताई कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की स्वीकृति अब तक क्यों लंबित है, जबकि विशेष जांच दल (SIT) अपनी जांच पूरी कर चार्जशीट पेश कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में जिस तरह की देरी हो रही है, वह सिर्फ “दुर्भाग्यपूर्ण” नहीं बल्कि “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” है।

सॉलिसिटर जनरल का पक्ष भी कोर्ट ने नहीं माना

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि एसआईटी (SIT) ने एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। अब हम मंज़ूरी का इंतज़ार कर रहे हैं। मंत्री विजय शाह का उद्देश्य किसी अधिकारी का अपमान करना नहीं था। उन्होंने जो कहा, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हो सकता है कि वह उस महिला अधिकारी की तारीफ़ करना चाहते हों। इक पर सीजेआई सूर्यकांत उखड़ गए। उन्होंने इस बयान पर नाराजगी जताई और उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने जो कहा वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था।

[also_read ids="4788" title="ये भी पढ़ें"]

कोर्ट का सीधा सवाल- मंजूरी देने में देरी क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पूछा कि जब SIT चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, तो फिर अभियोजन की मंजूरी देने में देरी किस आधार पर की जा रही है? कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की ओर से रखी गई दलीलों को सुनने से भी इनकार कर दिया और राज्य सरकार को मामले में तत्काल निर्णय लेने के संकेत दिए।

[also_read ids="5081" title="ये भी पढ़ें"]

वायरल वीडियो से शुरू हुआ था विवाद

पूरा विवाद उस वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ था, जिसमें मंत्री विजय शाह कथित तौर पर “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान मीडिया ब्रीफिंग में शामिल रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए थे।

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह उस अभियान के दौरान देशभर में चर्चा का केंद्र बनी थीं और उनकी भूमिका की व्यापक सराहना हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भारी विरोध देखने को मिला था।

[also_read ids="5642" title="ये भी पढ़ें"]

बयान पर मंत्री ने जताया था खेद

विवाद बढ़ने के बाद मंत्री विजय शाह ने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि वह कर्नल सोफिया कुरैशी का “अपनी बहन से भी ज्यादा सम्मान” करते हैं और उनका उद्देश्य किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था। इसके बावजूद मामला लगातार कानूनी और राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। विजय शाह वर्तमान में रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।

अब निगाहें सरकार के फैसले पर

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद अब नजरें मध्य प्रदेश सरकार पर टिकी हैं। अदालत के निर्देश के बाद सरकार को अभियोजन स्वीकृति पर जल्द निर्णय लेना पड़ सकता है, जिससे मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज होने की संभावना बढ़ गई है।

[also_read ids="5520" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 09 May 2026 00:16:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा, पूर्व पार्षद संदीप यादव बने जिला अध्यक्ष https://acntimes.com/5-district-presidents-appointed-for-bjp-backward-classes-wing https://acntimes.com/5-district-presidents-appointed-for-bjp-backward-classes-wing एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। हालिया घोषणा में प्रदेश के 5 जिले शामिल हैं। रतलाम जिला अध्यक्ष के रूप में पूर्व पार्षद संदीप यादव को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने शुक्रवार को 5 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की। नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई। जिन जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां हुई हैं उनमें अलीराजपुर में संजय वाणी, झाबुआ में कमलेश दातला, रतलाम में संदीप यादव, सतना में रावेंद्र सिंह तथा मुरैना में अजय हर्षाना को जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि, रतलाम जिला अध्यक्ष बने संदीप यादव पूर्व पार्षद हैं। जिला अध्यक्ष पद के लिए कई अन्य चेहरे भी मैदान में थे लेकिन पार्टी ने यादव पर भरोसा जताया। ईष्ट-मित्रों ने यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

[also_read ids="5648" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 08 May 2026 22:48:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
परीक्षा की बड़ी गलती उजागर ! री&टोटलिंग में छात्र के 60 अंक बढ़े, 13 से पहुंचे 73 अंक; 91.4% के साथ गर्वित को मिला स्कूल में तीसरा स्थान https://acntimes.com/retotalling-board-exam-ratlam-student-marks-increased https://acntimes.com/retotalling-board-exam-ratlam-student-marks-increased श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के छात्र की मार्कशीट में बड़ा सुधार, परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। री-टोटलिंग प्रक्रिया के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर के छात्र गर्वित चौरड़िया के अंक में भारी अंतर आया। पहले जहां उसे बिजनेस स्टडीज़ विषय में मात्र 13 अंक दिए गए थे, वहीं पुनर्गणना के बाद अंक बढ़कर 73 हो गए।

[follow_us]

अंकों में हुए इस बड़े सुधार के बाद छात्र का कुल परीक्षा परिणाम 91.4 प्रतिशत पहुंच गया और उसने स्कूल की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 15 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परिणाम में गर्वित चौरड़िया को बिजनेस स्टडीज़ विषय में बेहद कम अंक दिए गए थे। परिणाम देखकर छात्र और परिजन हैरान रह गए, क्योंकि छात्र की तैयारी और परीक्षा प्रदर्शन को देखते हुए इतने कम अंक अप्रत्याशित थे। इसके बाद शिक्षकों के सुझाव पर परिजन ने री-टोटलिंग और उत्तरपुस्तिका की प्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया अपनाई।

उत्तरपुस्तिका जांच में सामने आई बड़ी त्रुटि

उत्तरपुस्तिका की समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि छात्र ने वास्तव में 80 में से 73 अंक प्राप्त किए थे, लेकिन परिणाम में केवल 13 अंक दर्ज कर दिए गए थे। अंक सुधार के बाद छात्र का कुल प्रतिशत बढ़कर 91.4 हो गया। स्कूल प्रबंधन ने इसे छात्र की मेहनत की जीत बताते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल की मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न भी खड़े किए हैं।

स्कूल और परिवार में खुशी

छात्र गर्वित चौरड़िया, शैलेंद्र चौरड़िया के पुत्र हैं। परिणाम संशोधित होने के बाद परिवार, शिक्षकों और सहपाठियों में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों को संदेह की स्थिति में अपने अधिकारों का उपयोग जरूर करना चाहिए।

[also_read ids="5567,5563" title="ये भी पढ़ें"]

शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली की सटीकता को लेकर भी बहस छेड़ दी है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि री-टोटलिंग नहीं कराई जाती, तो एक प्रतिभाशाली छात्र का शैक्षणिक रिकॉर्ड गलत आंकड़ों के साथ दर्ज रह जाता। ऐसा होना किसी भी विद्यार्थी को हतोत्साहित करने के लिए काफी है।

अंक जीवन से बड़े नहीं

परीक्षा परिणामों में कई बार तकनीकी या मानवीय त्रुटियां हो सकती हैं। कम अंक आने पर अनेक विद्यार्थी मानसिक तनाव में आ जाते हैं और कुछ मामलों में गलत कदम भी उठा लेते हैं, जिसका गहरा असर पूरे परिवार पर पड़ता है।

अत: एसीएन टाइम्स का सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों से के लिए यही संदेश है कि एक मार्कशीट जिंदगी का अंतिम सत्य नहीं होती। यदि परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न आएं तो पुनर्मूल्यांकन, री-टोटलिंग और अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं का सहारा लेना चाहिए। धैर्य और संवाद हर कठिन परिस्थिति का सबसे बड़ा समाधान है।

[also_read ids="5645,5637" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 08 May 2026 21:52:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
नेशनल लोक अदालत का 9 मई को, संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया राशि जमा करने पर मिलेगी बड़ी छूट https://acntimes.com/National-Lok-Adalat-on-May-9 https://acntimes.com/National-Lok-Adalat-on-May-9 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य शासन के निर्देशानुसार संपत्तिकर व जलकर के बकायादारों को अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने के लिए नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह 9 मई (शनिवार) को आयोजित होगी। इसमें बकाया राशि का भुगतान करने पर अधिभार (सरचार्ज) में छूट दी जाएगी। भुगतान के लिए नगर निगम कार्यालय में फायर स्टेशन भवन के पास संपत्तिकर व जलकर काउंटर तथा जिला न्यायालय परिसर में शिविर का आयोजन कार्यालयीन समय में किया जाएगा।

नेशनल लोक अदालत में सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 10 हजार रुपए तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार से अधिक तथा 1 लाख रुपए तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 10 हजार से अधिक तथा 50 हजार तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 75 प्रतिशत छूट मिलेगी।

[also_read ids="5650" title="ये भी पढ़ें"]

सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 1 लाख से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 25 प्रतिशत की छूट तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट।

उक्त छूट मात्र एक बार (वन टाइम सेटलमेंट) पर ही दी जाएगी। यह छूट वर्ष 2024-25 तक की बकाया राशि पर ही देय होगी। छूट मात्र दिनांक 9/5/2026 की नेशनल लोक अदालत के लिये मान्य होगी। बकायादार संपत्तिकर एवं जलकर की रासि 9 मई 2026 (शनिवार) को आयोजित एक दिवसीय लोक अदालत के दौरान अधिभार में छूट का लाभ ले सकते हैं।

 [also_read ids="5650,5649,5645,5643" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 08 May 2026 16:20:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! BJP विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी को भेजा 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस, महिला शोषण के आरोपों पर मांगे सबूत https://acntimes.com/bjp-alot-mla-dr-chintamani-malviya-notice-to-reena-baurasi https://acntimes.com/bjp-alot-mla-dr-chintamani-malviya-notice-to-reena-baurasi एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । आलोट से भाजपा विधायक एवं पूर्व सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी को 10 करोड़ रुपए की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में रीना बौरासी द्वारा एक न्यूज चैनल को दिए गए बयान को “असत्य, द्वेषपूर्ण और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित” बताया गया है।

[follow_us]

भाजपा विधायक डॉ. मालवीय की ओर से अधिवक्ता शेखर श्रीवास्तव के माध्यम से भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है कि रीना बौरासी ने चैनल पर सार्वजनिक रूप से डॉ. मालवीय पर महिला शोषण, यौन उत्पीड़न, संपत्ति कब्जाने और महिलाओं को प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि उनके पास महिलाओं द्वारा दिए गए शपथपत्र, शिकायतें और अन्य प्रमाण मौजूद हैं तथा उन्होंने यह मामला राज्यपाल तक पहुंचाया है। इन आरोपों से डॉ. मालवीय की सामाजिक और राजनीतिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

रीना बौरासी से नोटिस में कहा गया है वे सभी दस्तावेज, शिकायतें, एफिडेविट और साक्ष्य उपलब्ध कराएं जिनके आधार पर उन्होंने सार्वजनिक मंच पर बयान दिया था। यदि 7 दिनों के भीतर लगाए गए आरोपों के समर्थन में दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध नहीं कराए गए तो इसे राजनीतिक षड्यंत्र और छवि धूमिल करने की कार्रवाई माना जाएगा। इसके लिए डॉ. मालवीय की ओर से आपराधिक, सिविल एवं मानहानि की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 10 करोड़ रुपए के हर्जाने का दावा भी पेश किया जाएगा।

डॉ. मालवीय की ओर से पूछे गए ये प्रश्न

  • किन महिलाओं ने शिकायत की?
  • शिकायतें कब और कहां दर्ज हुईं?
  • किन संपत्तियों पर कब्जे के आरोप लगाए गए?
  • यौन शोषण और महिला प्रताड़ना के कौन से मामले लंबित हैं?
  • यदि इतने गंभीर मामले थे तो अब तक कोई वैधानिक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

बयान राजनीतिक द्वेष से प्रेरित

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि रीना बौरासी के पिता प्रेमचंद गुड्डू पूर्व में डॉ. चिंतामणि मालवीय के खिलाफ लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं तथा दोनों चुनावों में पराजित हुए थे। इसी आधार पर नोटिस में आरोप लगाया गया है कि यह बयान राजनीतिक रंजिश और द्वेष भावना से प्रेरित होकर दिया गया है।

[also_read ids="5535" title="ये भी पढ़ें"]

विक्रम विश्वविद्यालय प्रकरण का भी जिक्र

नोटिस में विक्रम विश्वविद्यालय से जुड़े पुराने आरोपों का भी उल्लेख किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि पूर्व में लगाए गए आरोपों की जांच सक्षम अधिकारियों द्वारा की जा चुकी है और 3 दिसंबर 2011 की जांच रिपोर्ट में शिकायतों को मिथ्या पाया गया था। ऐसे में उन्हीं विषयों को पुनः सार्वजनिक मंच पर उठाकर डॉ. मालवीय की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है।

चैनल और संवाददाता को भेजी नोटिस की प्रति

नोटिस की प्रतिलिपि संबंधित चैनल के संवाददाता और संपादक को भी भेजी गई है। इसमें चैनल से पूछा गया है कि इंटरव्यू और प्रश्न तैयार करने के दौरान उनके पास कौन-कौन से दस्तावेज और आधार मौजूद थे। साथ ही संबंधित वीडियो, ट्रांसक्रिप्ट और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने को भी कहा गया है।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समयसीमा में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए तो रीना बौरासी और चैनल के खिलाफ आपराधिक, सिविल एवं मानहानि संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

[also_read ids="5630" title="ये भी पढ़ें"]

10 करोड़ के हर्जाने की चेतावनी

डॉ. मालवीय की ओर से भेजे गए नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यदि आरोप सिद्ध नहीं हुए तो इसे सुनियोजित दुष्प्रचार माना जाएगा और 10 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा प्रस्तुत किया जाएगा।

बता दें कि, बौरासी ने अपने बयान में यह भी कहा था कि एक महिला वर्षों से संघर्ष कर रही हैं लेकिन डॉ. मालवीय के “राजनीतिक रसूख” के कारण उसकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने राज्यपाल से शिकायत कर विधायक की सदस्यता रद्द करने तक की मांग की थी।

[also_read ids="5602" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 08 May 2026 14:29:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी ! प्रदेश के 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी, देखें पूरी सूची https://acntimes.com/major-reshuffle-in-police-department-84-asps-transferred https://acntimes.com/major-reshuffle-in-police-department-84-asps-transferred एसीएन टाइम्स @ जयपुर । राजस्थान के गृह विभाग ने गुरुवार को पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी की। राजस्थान पुलिस सेवा के प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर पदस्थ 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादला आदेश जारी किए हैं। डिजिटल हस्ताक्षर से जारी तबादला सूची में जयपुर सहित विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारी शामिल हैं जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

]]>
Thu, 07 May 2026 23:06:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये होटल है या लाक्षागृह ! होटल समता सागर में फायर सेफ्टी उपकरण अपर्याप्त, हाईड्रेंट लाइन और अलार्म सिस्टम भी ठप https://acntimes.com/hotel-samta-sagar-fire-safety-audit-ratlam https://acntimes.com/hotel-samta-sagar-fire-safety-audit-ratlam फायर सेफ्टी ऑडिट में खुली पोल, 63 कमरों वाले होटल में मिले सिर्फ 8 अग्निशामक उपकरण; प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। शहर के प्रमुख होटलों में शामिल होटल समता सागर फायर सेफ्टी के मामले में किसी लाक्षागृह से कम नहीं है। यहां न तो आग बुझाने से पर्याप्त उपकरण फायर एक्सटिंग्विशर (Fire Extinguisher)  हैं और न इससे जुड़ी व्यवस्थाएं ही दुरुस्त हैं। हाईड्रेंट लाइन और फायर सेफ्टी अलार्म भी बंद है।

यह खुलासा गुरुवार को कलेक्टर मिशा सिंह के आदेश पर हुए होटल के फायर सेफ्टी सेफ्टी ऑडिट में हुआ। यहां जिला प्रशासन का संयुक्त दल सुबह फायर सेफ्टी की जुड़ी व्यवस्थाओं की हकीकत जानने पहुंचा था। टीम में गोमगार्ड, फायर सेफ्टी विभाग, लोक निर्माण विभाग और बिजली वितरण कंपनी के अधिकारी शामिल रहे। सेफ्टी ऑडिट के दौरान यहां खामियां नजर आईं जिन्हें दूर करने की सख्त हिदायत प्रशासन ने दी।

63 कमरों के मुकाबले सिर्फ 8 अग्निशामक उपकरण

निरीक्षण में सामने आया कि होटल में कुल 63 कमरे संचालित हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहां सिर्फ 6 एबीसी (ABC) फायर एक्सटिंग्विशर और 2 CO फायर एक्सटिंग्विशर ही उपलब्ध हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इतने बड़े होटल परिसर के लिए यह संख्या बेहद कम मानी जाती है।

[also_read ids="5045" title="ये भी पढ़ें"]

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि होटल की हाईड्रेंट लाइन बंद पड़ी हुई थी। यही नहीं, आपात स्थिति में लोगों को सतर्क करने वाला फायर अलार्म सिस्टम भी निष्क्रिय मिला। ऐसे में किसी हादसे की स्थिति में होटल में ठहरे लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नियम क्या कहते हैं?

भारत में होटलों के लिए फायर सेफ्टी संबंधी नियम नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) और स्थानीय अग्निशमन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार तय किए गए हैं। इनके अनुसार...

  • प्रत्येक 200 वर्गमीटर क्षेत्र में कम से कम 1 से 2 अग्निशामक उपकरण होना जरूरी।
  • गलियारों में अधिकतम 30 मीटर दूरी पर फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य।
  • सीढ़ियों, कॉरिडोर और रसोई क्षेत्र में विशेष सुरक्षा उपकरण जरूरी।
  • सभी कमरों, गलियारों और स्टोर एरिया में स्मोक डिटेक्टर लगाए जाना अनिवार्य।
  • हर मंजिल पर फायर होज रील और मैन्युअल कॉल पॉइंट होना चाहिए।
  • बड़े होटलों में स्प्रिंकलर सिस्टम और एक्टिव फायर अलार्म सिस्टम अनिवार्य।
  • फायर सेफ्टी उपकरणों की हर तीन माह में जांच जरूरी।

[also_read ids="5041,5649" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 07 May 2026 22:19:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
सरकारी जमीन पर बनी विवादित दरगाह पर बिना अनुमति होने वाला उर्स रद्द, शिकायत के बाद प्रशासन और पुलिस ने दिखाई तत्परता https://acntimes.com/ratlam-banjli-dargah-urs-cancel-government-land-encroachment-case https://acntimes.com/ratlam-banjli-dargah-urs-cancel-government-land-encroachment-case रतलाम–सैलाना मार्ग पर बंजली में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम–सैलाना मार्ग पर बंजली के समीप सरकारी जमीन पर स्थित विवादित दरगाह / मजार पर प्रस्तावित उर्स और कव्वाली का आयोजन रद्द हो गया है। बिना अनुमति आयोजन किए जाने को लेकर हुई शिकायत के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की। मामले को लेकर किसी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति नहीं बने, इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे।

मस्तान बाबा उर्स एवं सेवा समिति बंजली द्वारा बंजली स्थित एक दरगाह परिसर में ह़जरत मस्तान बाबा रे.अ. एरोड्रम वाले के उर्स का आयोजन 6 मई को किया जाना प्रस्तावित था। इसकी शुरुआत 5 मई की रात 9 बजे से होनी थी। इसके लिए आयोजन समिति द्वारा दरगाह / मजार पर टेंट आदि लगाए गए थे और पोस्टर भी जगह-जगह लगवाए गए थे। आयोजन प्रशासन की अनुमति के बिना ही होना प्रस्तावित था जो प्रशासन की सख्ती के चलते ऐनवक्त पर निरस्त कर दिया गया है।

शिकायत हुई तो संज्ञान में आया मामला

उर्स का आयोजन उस समय खटाई में पड़ गया जब यह पता चला कि जिस दरगाह / मजार पर यह प्रस्तावित है वह विवादित होकर शासकीय जमीन पर स्थित है। प्रशासन के संज्ञान में यह जानकारी धामनोद नगर परिषद क्षेत्र के निवासी नरेन्द्र शर्मा (बंटी) द्वारा की गई लिखित शिकायत से आया। उन्होंने कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बिना अनुमति हो रहे आयोजन को रोकने की मांग की। उन्होंने विवादित दरगाह / मजार शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए जाने को लेकर आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी भी उपलब्ध करवाई। शर्मा ने इस मामले में जिला स्तरीय जनसुनवाई में भी आवेदन देकर आयोजन रुकवाने तथा अवैध निर्माण हटाने की मांग की।

1956-57 से अब तक है सरकारी जमीन

शर्मा द्वारा शिकायत में बताया गया था कि उन्हें जिला प्रशासन द्वारा जो जानकारी उपलब्ध करवाई गई है उसके अनुसार सर्वे नंबर 44 की लगभग दो हेक्टेयर भूमि वर्ष 1956-57 से अब तक राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। इसी भूमि पर कुछ वर्षों पूर्व अतिक्रमण कर एक छोटी संरचना बनाई गई थी, जो समय के साथ विस्तार लेते हुए एक बड़े धार्मिक परिसर का रूप ले चुकी है। आरोप यह भी है कि धीरे-धीरे पक्का निर्माण कर आसपास की भूमि को भी कब्जे में ले लिया गया है।

[also_read ids="5635" title="यहां देखें पूरा मामला"]

प्रशासन और पुलिस ने की संयुक्त मीटिंग

इस पूरे मामले को एसीएन टाइम्स ने भी प्रमुखता से उठाया था। इस बारे में कलेक्टर मिशा सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मीटिंग की गई। साथ ही पूरे मामले की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। एसडीएम आर्ची हरित ने भी स्पष्ट किया था कि आयोजन के लिए अनुमति को लेकर उनके पास कोई आवेदन नहीं आया है जिससे साफ हो गया था कि उर्स बिना अनुमति के ही आयोजित करने का प्रयास हो रहा था जिसे प्रशासन ने नाकाम कर दिया।

[also_read ids="5640" title="यह भी देखें..."]

हिन्दू संगठनों का मिला समर्थन

सरकारी जमीन पर स्थित विवादित स्थान पर प्रस्तावित आयोजन के शिकायकर्ता को हिन्दू संगठनों और पदाधिकारियों को भी पूरा सहयोग और समर्थन मिला, सभी पूरे समय पूरे मामले में नजर रख रहे थे। अब सभी की नजरें प्रशासन के रुख पर है। सभी के जेहन में एक बड़ा सवाल कौंध रहा है कि प्रशासन ने आरटीआई के तहत दी गई जानकारी में जमीन सरकारी बताई है, उस पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन कब और क्या कदम उठाता है?

आयोजन के पोस्टर जो जगह-जगह लगाए गए थे

]]>
Thu, 07 May 2026 01:28:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
RDA के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत&अभिनंदन, CM बोले& ‘ओर है न छोर है, यह सुशासन का दौर है’ https://acntimes.com/ratlam-vikas-pradhikaran-cm-mohan-yadav-swagat-su-shasan-bayan https://acntimes.com/ratlam-vikas-pradhikaran-cm-mohan-yadav-swagat-su-shasan-bayan एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने बुधवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का परंपरानुसार स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप उपस्थित रहे।

[follow_us]

रतलाम के समाजजन, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मनोनीत पदाधिकारियों द्वारा आयोजित स्वागत एवं धन्यवाद समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जैसी नीयत होती है, ऊपरवाला वैसी ही बरकत देता है। हमारा प्रदेश आज देश में सुशासन के जरिए लोक कल्याण का पर्याय बन चुका है। लोक कल्याण के अवसर सबको मिलते हैं, लेकिन जो हृदय की गहराइयों से लोगों के कल्याण की सोच रखते हैं, ईश्वर उसकी मदद करते हैं। हमारी सरकार लोक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्ध सोच, कर्मठता, समर्पण और नवाचारों के साथ आगे बढ़ रही है। आज प्रदेश के हर कोने में, हर छोर में सुशासन का दौर है।

[also_read ids="5632" title="ये भी पढ़ें"]

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ‘‘विरासत से विकास’’ की अपनी परम्परा को कायम रखते हुए जनहित में अधिकाधिक नवाचार अपनाकर प्रदेश की तरक्की के नए रास्ते बनाए हैं। प्रदेश की जनता की सेवा, कल्याण और सबके जीवन में खुशहाली लाने में हम कोई कसर नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि ‘‘सच्चा वादा- पक्का काम’’ यही हमारी सरकार का मूलमंत्र है। प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वन पर्यटन बढ़ाने के लिए हम भरपूर प्रयास कर रहे हैं। पर्यटन बढ़ेगा तो प्रदेश में रोजगार बढ़ेंगे और इसका सीधा लाभ हमारे अपने नागरिकों को होगा। सरकार द्वारा अभी और भी आयोग-निगम-मंडलों एवं विकास प्राधिकरणों में नियुक्ति की जाएंगी। प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए सभी सुयोग्य व्यक्तियों को अवसर दिया जाएगा।

MSME मंत्री काश्यप ने दोहराई रतलाम के विकास की प्रतिबद्धता

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस अवसर पर रतलाम के विकास की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकसित मध्यप्रदेश के साथ विकसित रतलाम का संकल्प व्यक्त किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, प्राधिकरण के उपाध्यक्षद्वय गोविंद काकानी एवं प्रवीण सोनी, सदस्य राजेन्द्रसिंह गोयल, राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करके उन्हें जनकल्याण का सेवा दायित्व देने के लिए आभार ज्ञापित किया।

इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मंचासीन रहे। संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया।

[also_read ids="5630" title="ये भी पढ़ें"]

प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल का भी अभिनन्दन किया

रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समारोह से पूर्व प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल का भी एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में स्वागत, अभिनन्दन किया और नियुक्ति के लिए आभार जताया। उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर में स्थित भाजपा के पितृपुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

[also_read ids="5619" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 06 May 2026 23:51:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP शिक्षा विभाग फेरबदल ! प्रदेश के 9 जिलों में जिला परियोजना समन्यवक (DPC) पदस्थ, अखिलेश कुमार राजपूत को रतलाम की मिली जिम्मेदारी https://acntimes.com/mp-education-department-transfer-9-dpc-posting https://acntimes.com/mp-education-department-transfer-9-dpc-posting एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया है। प्रदेश के 9 अधिकारियों को राज्य शिक्षा केंद्र राज्य शिक्षा केंद्र अंतर्गत विभिन्न जिला शिक्षा केंद्रों में जिला परियोजना समन्वयक (DPC) के रूप में पदस्थ किया है। दतिया के विकासखंड स्रोत समन्वयक  (BRC) रतलाम के DPC बनाए गए हैं।

[follow_us]

मध्यप्रदेश शासन के स्कूली शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा बुधवार देर शाम आदेश जारी हुआ। इसके द्वारा राज्य शासन ने शिक्षा विभाग में पदस्थ अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी 9 अधिकारी वर्तमान में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। इनमें एक प्राचार्य, दो सहायक परियोजना समन्वयक, चार विकासखंड स्रोत समन्यवक, एक लोक शिक्षण संचालनालय में सब्जेक्ट एक्सपर्ट के रूप में पदस्थ हैं जबकि एक की पदस्थापना बतौर उच्च माध्यमिक शिक्षक के तौर पर है। इन्हें अब जिला परियोजना समन्वयक व समकक्ष पदों पर पदस्थ किया गया है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इन अधिकारियों को समान स्तर एवं वेतनमान पर कार्य करते हुए नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। यह तबादला सूची राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जारी की गई मानी जा रही है।

देखें, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी

[also_read ids="3005,3543" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 06 May 2026 22:46:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
मानव सेवा – जन सेवा : रेडक्रॉस की एम्बुलेंस सेवा और मेडिकल हेल्पलाइन का शुभारंभ 9 मई को, CA विकास छाजेड़ दादा की स्मृति में प्रदान करेंगे एम्बुलेंस https://acntimes.com/ratlam-redcross-ambulance-service-medical-helpline-inauguration https://acntimes.com/ratlam-redcross-ambulance-service-medical-helpline-inauguration एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा न केवल नए कार्यालय की शुरुआत की जा रही है, बल्कि एम्बुलेंस सेवा और मेडिकल हेल्पलाइन जैसी सुविधाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा। एम्बुुलेंस सेवा का प्रबंध चार्टर्ड एकाउंटेंट विकास पिता सरदारमल छाजेड़ (जैन) के सहयोग से किया जाएगा। सेवा प्रकल्प में जयंतीलाल मोतीलाल डांगी द्वारा भी किया जाएगा। इसमें जैन सोशल ग्रुप रतलाम युवा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

रतलाम शहर में 9 मई की शाम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक नई उम्मीद लेकर आने वाली है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जो लंबे समय से सेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है, अब अपने कार्यों को एक और कदम आगे बढ़ाने जा रही है। शाम 5 बजे गुलाब चक्कर स्थित रेडक्रॉस कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे।

जरूरतमंदों को मदद पहुंचाना उद्देश्य

रेडक्रॉस सोसायटी का उद्देश्य हमेशा से जरूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंचाना रहा है। इसी सोच के साथ एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की जा रही है, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। वहीं मेडिकल हेल्पलाइन के जरिए लोगों को मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन को सामाजिक सहयोग से साकार किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए रेडक्रॉस के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हैं। रेडक्रॉस द्वारा आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

[also_read ids="5645" title="ये भी पढ़ें"]

दादा की स्मृति में भेंट कर रहे एम्बुलेंस

मानव सेवा – जन सेवा के जज्बे को लेकर सीए विकास छाजेड़ द्वारा रेडक्रॉस को एम्बुलेंस भेंट की जा रही है। छाजेड़ ने बताया कि यह दादा स्व. राजमल छाजेड़ की स्मृति में प्रदान की जाएगी ताकि नर-नारायण की सेवा हो सके। दादाजी और पूरे परिवार का मानना है कि व्यक्ति के साथ धन-दौलत नहीं बल्कि, सेवा, पुण्य और संस्कार ही जाते हैं। यही वास्तव में हमारी संचित निधि है।

[also_read ids="5639" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 06 May 2026 20:14:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्कूल में यह कैसा दर्द ! 11 साल की कोमल को शिक्षिका ने दी ऐसी सजा कि 6 महीनों से उठ नहीं पाई, बचपन थम गया, जिंदगी बिस्तर से बंध गई https://acntimes.com/ratlam-jawra-komal-case-spinal-injury-emotional-story https://acntimes.com/ratlam-jawra-komal-case-spinal-injury-emotional-story नीरज कुमार शुक्ला

जिस उम्र में बच्चे स्कूल से लौटकर खेलते हैं, उसी उम्र में कोमल बीते छह महीनों से बिस्तर पर है। एक दिन स्कूल गई थी… फिर लौटी तो अपने पैरों पर खड़ी तक नहीं हो सकी। इसके बाद शुरू हुआ अस्पतालों का लंबा सिलसिला- पहले जावरा से इंदौर, फिर इंदौर से भोपाल… और अब भी जिंदगी मानो थम ही गई है...।

यह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं, जावरा के इस्लामपुरा के सरकारी स्कूल की 11 वर्षीय एक छात्रा पर गुजरी ऐसी घटना है जिसने न सिर्फ इंसानियत को झकझोर दिया है, वरन् एक 'क्रूर शिक्षक' के चेहरे को भी उजागर कर दिया है। पूरा मामला आप भी पढ़ें...

10 सितंबर 2025 हर दिन जैसा ही दिन था। 11 वर्षीय कोमल अपनी छोटी बहन ज्वाला के साथ स्कूल गई थी। घर में सब सामान्य था।
दोपहर करीब 3.30 तीन बजे दरवाजा खुला… लेकिन इस बार कोमल नहीं, सिर्फ ज्वाला अंदर आई।

वह कांपती आवाज में बोली-
“दीदी को टीचर ने मारा… वो उठ भी नहीं पा रही है…”

ज्वाला की आवाज में एक अजीब सा दर्द था...
एक पल में घर की रफ्तार बदल गई। पिता अमरसिंह और दादी बिना कुछ सोचे स्कूल की ओर दौड़ पड़े।

वहां स्कूल में कक्षा के अंदर का नजारा किसी भी पिता को तोड़ देने के लिए काफी था।
कोमल जमीन पर पड़ी थी। दर्द से कराह रही थी। उठने की कोशिश कर रही थी… लेकिन उसका शरीर साथ नहीं दे रहा था।

साहस जुटाकर कोमल ने परिजन को बताया कि उस पर चप्पल चुराने का आरोप लगाया गया और इसी बात पर शिक्षिका ने बड़ी ही बेरहमी से डंडों से उसकी कमर पर मारा है।
मार ऐसी कि उसके शरीर ने जवाब ही दे दिया।

वक्त रुका नहीं… भागने लगा।

कोमल को उठाकर तुरंत जावरा के अस्पताल ले जाया गया।
वहां से इंदौर… एमवाय अस्पताल…
दिन गुजरते गए, लेकिन हालत में तनिक भी सुधार नहीं हुआ।

[also_read ids="4934" title="ये भी पढ़ें"]

तीन महीने बाद जब उम्मीदें कमजोर पड़ने लगीं, तब डॉक्टरों ने भोपाल एम्स का रास्ता दिखा दिया।

वहां जांच हुई… और जो सामने आया, उसने सब कुछ बदल दिया-
कोमल की नाजुक रीढ़ की हड्डी और स्पाइनल कॉर्ड को गंभीर नुकसान हुआ है। डॉक्टर बोले- ऑपरेशन करना पड़ेगा।

23 जनवरी 2026 को ऑपरेशन हुआ।
डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की… लेकिन एक सच्चाई भी सामने रख दी, कि-
अब चल पाना… बेहद मुश्किल है।

घर लौटने के बाद से अब तक कोमल का हर दिन बिस्तर पर ही गुजर रहा है।
वह उठ नहीं पाती… बैठ भी नहीं पाती…
बस छत को देखते हुए दिन बिता रही है... और परिजन दैवीय चमत्कार की आस में...

इलाज, कर्ज और टूटता परिवार

कोमल के पिता अमरसिंह- दिहाड़ी मजदूर हैं।
हर दिन की कमाई से घर चलता था। यानी रोज कुआं खोदो तब पानी नसीब होता है...

लेकिन इन महीनों में-
अस्पताल, दवाइयां, सफर…
इन सब पर करीब 3 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं।

कर्ज बढ़ता ही जा रहा है… लेकिन बेटी की तकलीफ कम होने का नाम नहीं ले रही।

परिवार वाले कह रहे हैं कि शुरुआत में शिक्षिका ने इलाज का खर्च देने की बात कही थी, लेकिन बाद में उसने साफ मना कर दिया।
परिजन का आरोप है कि- उन्हें जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई है।

कार्रवाई की राह अब भी अधूरी

महीनों बाद पुलिस तक बात पहुंची।
जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थाने में मामला दर्ज हुआ। कार्रवाई भी चल ही रही है...

लेकिन परिवार को अब तक ऐसा नहीं लगा कि-
इतनी बड़ी घटना के बाद भी कार्रवाई उतनी सख्त नहीं हुई, जितनी होनी चाहिए थी।

इधर, मामला बाल कल्याण समिति से होते हुए बाल अधिकार आयोग तक भी पहुंचा।
26 मार्च 2026 को कलेक्टर को सहायता और कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

फिर भी, जमीन पर बदलाव का इंतजार अब भी बाकी है।

एक घर… जहां अब सन्नाटा रहता है

इस घर में अब सन्नाटा सा है, पहले जैसी आवाजें नहीं आतीं।
कोमल की हंसी… उसकी दौड़… उसकी स्कूल की बातें… सब थम गई हैं।

छोटी बहन ज्वाला भी अब स्कूल जाने से डरती है।

एक घटना ने सिर्फ एक बच्ची नहीं…
पूरे परिवार की जिंदगी रोक दी है।

[also_read ids="5228" title="ये भी पढ़ें"]

घटनाक्रम (एक नजर में)

  • 10 सितंबर 2025 : स्कूल में कथित पिटाई, कोमल घायल
  • उसी दिन: जावरा अस्पताल में भर्ती
  • अगले महीने: इंदौर एमवाय अस्पताल में इलाज
  • लगभग 3 महीने बाद: भोपाल एम्स रेफर
  • 23 जनवरी 2026: ऑपरेशन
  • फरवरी–मार्च: पुलिस में शिकायत
  • 26 मार्च 2026: बाल आयोग का पत्र
  • वर्तमान: कोमल अब भी बिस्तर पर, इलाज जारी

[also_read ids="5431" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 06 May 2026 18:21:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
विप्र समाज का बड़ा ऐलान ! दिलबहार चौराहे के नामकरण और प्रतिमा स्थापना को लेकर निर्णायक बैठक 7 मई को, परशुराम युवा संघ बनाएगा रणनीति https://acntimes.com/ratlam-parshuram-yuva-sangh-meeting-statue-installation-dilbahar-chowk-naming https://acntimes.com/ratlam-parshuram-yuva-sangh-meeting-statue-installation-dilbahar-chowk-naming एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में दिलबहार चौराहे के नाम परिवर्तन और भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना की मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। शौर्य वाहन यात्रा की गूंज के बाद विप्र समाज अब सिर्फ प्रतीकात्मक विरोध नहीं, बल्कि ठोस परिणाम के लिए रणनीतिक कदम उठाने की तैयारी में है।

[follow_us]

परशुराम युवा संघ ने इसे लेकर एक अति महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक 7 मई 2026 को शाम 7:00 बजे राजस्व कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में होगी। इसमें समाज के प्रमुख जन, पदाधिकारी और युवा वर्ग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि हाल ही में निकाली गई ‘शौर्य वाहन यात्रा’ ने प्रशासन तक समाज की एकजुटता और ताकत का स्पष्ट संदेश पहुंचाया है। इस यात्रा ने न केवल जनसमर्थन दिखाया, बल्कि यह भी साबित किया कि समाज अब अपने मुद्दों पर पीछे हटने वाला नहीं है।

सिर्फ यात्रा नहीं, अब परिणाम चाहिए

संघ ने साफ किया है कि उनका उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि दिलबहार चौराहे के नामकरण और प्रतिमा स्थापना को जमीन पर उतारना है। इसी लक्ष्य के साथ अब आंदोलन को अगले स्तर पर ले जाने की रणनीति तैयार की जा रही है। बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी, जिसमें प्रशासन पर प्रभावी दबाव बनाने के लिए उग्र रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही प्रशासन को सौंपे जाने वाले ज्ञापन का मसौदा भी इसी बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।

[also_read ids="5598,5403" title="ये भी पढ़ें"]

संकल्प सिद्धि तक नहीं विश्राम

परशुराम युवा संघ ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “जब तक संकल्प सिद्ध नहीं, तब तक विश्राम नहीं।” संघ ने सभी विप्र बंधुओं से इस बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने और अपने सुझाव देने की अपील की है, ताकि इस मुहिम को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाया जा सके। यह बैठक सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे आंदोलन की दिशा तय करने वाला अहम मोड़ मानी जा रही है। अब देखना होगा कि विप्र समाज की यह एकजुटता प्रशासन को किस हद तक निर्णय लेने के लिए मजबूर कर पाती है।

परशुराम जी के अस्त्र फरसे की होना है स्थापना

बता दें कि नगर निगम द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के अस्त्र फरसे की स्थापना की जाना है। इसकी घोषणा काफी समय पूर्व हो चुकी है लेकिन इसकी स्थापना में लगातार लेट-लतीफी हो रही है। बताया जा रहा है कतिपय लोगों द्वारा फरसे को पूर्व निर्धारित दिल बहार चौराहे के स्थान पर अनयत्र स्थापित किए जाने की कवायद चल रही है। इससे समाज में रोष व्याप्त है।

[also_read ids="5640,5620" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 06 May 2026 16:02:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
रोंगटे खड़े करने वाली खबर ! 19 वर्षीय युवती ने खुद किया खेत में प्रसव का किया प्रयास, नवजात का सिर&धड़ से हुआ अलग, पॉलीथिन में लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन https://acntimes.com/harda-shocking-delivery-case-pregnant-woman-field-baby-tragic-incident https://acntimes.com/harda-shocking-delivery-case-pregnant-woman-field-baby-tragic-incident 24 हफ्ते के प्री-मैच्योर शिशु की दर्दनाक मौत; सिर पेट में फंसा रहा, अस्पताल में ऑपरेशन कर निकाला

एसीएन टाइम्स @ हरदा । मध्यप्रदेश के हरदा जिले से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और जागरूकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवती द्वारा खेत में खुद ही प्रसव की कोशिश ने एक नवजात की भयावह मौत में बदलकर पूरे इलाके को झकझोर दिया।

[follow_us]

घटना हरदा जिले के मांगरूल गांव के पास विष्णु के खेत की है। यहां 19 वर्षीय गर्भवती अंजू पति जितेंद्र के साथ मजदूरी का काम कर रही थी। उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। हालत लगातार बिगड़ती चली गई। युवती ने अस्पताल जाने के बजाय खेत में ही खुद प्रसव करने की कोशिश की तो जो हुआ उसने पूरी इंसानियत को ही हिलाकर रख दिया। प्रसव के दौरान अंजू ने जोर लगाया तो पहले बच्चे के पैर बाहर आए, फिर पूरा धड़, कंतु सिर अंदर ही फंसा रह गया। स्थिति इतनी भयावह थी कि नवजात का सिर और धड़ अलग हो गया। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही स्थिति हाथों से निकल चुकी थी।

पॉलीथिन में रखकर अस्पताल पहुंचे परिजन

चीख-पुकार सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए लेकिन नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। घबराहट में उन्होंने नवजात के धड़ को पॉलीथिन की थैली में रखा और अंजू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में भी सभी हैरान थे। जिला अस्पताल में महिला डॉक्टरों की टीम ने तुरंत ऑपरेशन कर अंजू के पेट में फंसे बच्चे के सिर को बाहर निकाला गया। बच्चा 24 सप्ताह का प्री-मैच्योर था। फिलहाल अंजू की हालत स्थिर है, वह इस घटना से गहरे सदमे में है।

[also_read ids="5557" title="ये भी पढ़ें"]

पहले भी झेल चुकी ऐसी त्रासदी

बता दें कि अंजू और जितेंद्र की शादी को महज 3 साल ही हुए हैं। इस दौरान यह अंजू की दूसरी प्री-मैच्योर डिलीवरी थी। जुलाई 2025 में भी उसने 7 महीने में बच्ची को जन्म दिया था, जिसे डेढ़ महीने तक NICU में रखना पड़ा था। घर लाने के कुछ समय बाद ही बच्ची की मौत हो गई थी।

लापरवाही पड़ी भारी

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन चौधरी का कहना है कि युवती ने खुद बताया कि बच्चे के पैर बाहर आने पर उसने खींचने की कोशिश की, जिससे यह स्थिति बनी। डॉ. गंभीर पटेल के अनुसार पहली प्री-मैच्योर डिलीवरी के बाद नियमित जांच और संस्थागत प्रसव बेहद जरूरी होता है। इसकी अनदेखी जानलेवा साबित हुई।

[also_read ids="5499,3730" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 06 May 2026 14:55:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम का राजमहल खतरे में ! जर्जर हालत पर उठी आवाज, कलेक्टर से त्वरित संरक्षण की मांग https://acntimes.com/ratlam-rajmahal-condition-conservation-demand-collector-action https://acntimes.com/ratlam-rajmahal-condition-conservation-demand-collector-action प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को दिखाए महल की कमजोर नींव के फोटो, कहा- समय रहते कदम नहीं उठा तो कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम की पहचान माने जाने वाला ऐतिहासिक राजमहल अब गंभीर जर्जरावस्था में पहुंच चुका है। इंडो-यूरोपियन वास्तुकला की यह धरोहर धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि यदि समय रहते संरक्षण और मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ, तो यह भव्य इमारत कभी भी हादसे का कारण बन सकती है।

[follow_us]

रतलाम शहर के ऐतिहासिक राजमहल के संरक्षण को लेकर अब सामाजिक स्तर पर आवाज तेज होने लगी है। शहर के जागरूक नागरिकों और जानकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर मिशा सिंह से मुलाकात कर महल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में इंटक सदस्य एवं संरक्षण विशेषज्ञ विजय सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र श्रेष्ठ और मीडियाकर्मी शाहिद मीर सहित अन्य शामिल रहे। उन्होंने कलेक्टर को महल के जर्जर हिस्सों के हालिया फोटो भी दिखाए, जिनमें इमारत की नींव के नीचे बढ़ते खोखलेपन और संरचनात्मक कमजोरी के संकेत स्पष्ट नजर आ रहे हैं।

[also_read ids="5635" title="ये भी पढ़ें"]

ढह सकती है इमारत

प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से कहा कि लगभग 100 फीट ऊंची यह ऐतिहासिक इमारत दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यदि जल्द ही मरम्मत और संरक्षण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो यह कभी भी ढह सकती है। इससे बड़ा हादसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस धरोहर के संरक्षण, मरम्मत और संधारण के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि शहर की इस ऐतिहासिक पहचान को बचाया जा सके। साथ ही यह भी कहा गया कि महल अब लावारिस स्थिति की ओर बढ़ता नजर आ रहा है, जो किसी भी ऐतिहासिक संपदा के लिए चिंताजनक है।

[also_read ids="5632" title="ये भी पढ़ें"]

कलेक्टर के आश्वासन से जागी उम्मीद

कलेक्टर मिशा सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही राजमहल का निरीक्षण करेंगी। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी आश्वस्त किया। इस आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन आमजन की भावनाओं को समझते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी भरोसा दिलाया कि यदि प्रशासन संरक्षण के लिए कोई अभियान चलाता है, तो शहरवासी उसमें पूरा सहयोग देंगे, ताकि रतलाम की इस ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।

[also_read ids="5639" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 05 May 2026 23:18:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
नारायण साई को झटका ! रेप केस में सजा निलंबन से गुजरात हाई कोर्ट का इनकार, कोर्ट ने कहा& 'सुनवाई में सहयोग नहीं किया, देरी के लिए हथकंडे अपनाए' https://acntimes.com/narayan-sai-rape-case-gujarat-high-court-sentence-suspension-denied https://acntimes.com/narayan-sai-rape-case-gujarat-high-court-sentence-suspension-denied एसीएन टाइम्स @ डेस्क । स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम के बेटे नारायण साई को चर्चित रेप केस में गुजरात हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने की उसकी मांग खारिज कर दी है। कोर्ट ने उसकी न्यायिक प्रक्रिया में भूमिका पर भी कड़ी टिप्पणी की है।

2001 के रेप मामले में नारायण साई को आजीवन कारावास की सजा मिली थी जिसके चलते अभियुक्त करीब 11 साल से जेल में है। सूरत की अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के खिलाफ उसकी अपील अभी हाई कोर्ट में लंबित है। नारायण साई की ओर से सजा निलंबित करने की मांग हाई कोर्ट से की गई थी। इस पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। अपने आदेश में जस्टिस इलेश वोरा और जस्टिस आरटी वच्छानी की खंडपीठ ने स्पष्ट कहा कि अपराध की प्रकृति और गंभीरता को देखते हुए प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता कि अपील में आरोपी के बरी होने की पर्याप्त संभावना है।

कोर्ट की टिप्पणी- ‘सहयोग नहीं, सिर्फ देरी की’

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी रेखांकित किया कि नारायण साई ने अपनी अपील की सुनवाई में अपेक्षित सहयोग नहीं किया। अदालत के मुताबिक, 2019 से अब तक उसने अंतिम सुनवाई में सक्रिय भागीदारी नहीं दिखाई। इतना ही नहीं, कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपी ने बार-बार अलग-अलग याचिकाएं दाखिल कर अस्थायी और स्थायी जमानत पाने की कोशिश की, जिससे कार्यवाही में अनावश्यक देरी हुई। अदालत ने इसे सुनियोजित तरीके से प्रक्रिया को लंबा खींचने की रणनीति के रूप में देखा।

[also_read ids="5636" title="ये भी पढ़ें"]

11 साल जेल में रहने का तर्क भी नहीं आया काम

नारायण साई की ओर से यह दलील दी गई थी कि वह करीब 11 साल से जेल में है, इसलिए उसे राहत दी जानी चाहिए। हालांकि कोर्ट ने इस तर्क को पर्याप्त आधार नहीं माना। कोर्ट ने साफ किया कि सजा निलंबन के लिए केवल जेल में बिताया गया समय ही निर्णायक नहीं हो सकता, खासकर जब मामला गंभीर अपराध से जुड़ा हो।

2019 में सुनाई गई थी उम्रकैद की सजा

मामले की पृष्ठभूमि में जाएं तो साल 2013 में एक पूर्व महिला अनुयायी ने नारायण साई के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। लंबी सुनवाई के बाद अप्रैल 2019 में सूरत की अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह कई बार पैरोल और फर्लो के जरिए जेल से बाहर भी आ चुका है, लेकिन सजा के खिलाफ उसकी अपील अब भी हाई कोर्ट में लंबित है।

[also_read ids="5635" title="ये भी पढ़ें"]

अब आगे क्या ?

अब इस मामले में सभी की नजरें हाई कोर्ट में लंबित मुख्य अपील की सुनवाई पर टिकी हैं। फिलहाल अदालत का यह स्पष्ट संदेश है कि गंभीर अपराधों में राहत पाने के लिए केवल तकनीकी या प्रक्रिया आधारित तर्क पर्याप्त नहीं होंगे।

[also_read ids="5611,5591" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 05 May 2026 23:08:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
सनातन के अपमान पर सख्त संदेश ! मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड ने कही बड़ी बात& सनातन विरोधी तमिलनाडु और बंगाल के जनादेश से लें सबक https://acntimes.com/mp-parshuram-kalyan-board-statement-sanatan-dharm-ratlam https://acntimes.com/mp-parshuram-kalyan-board-statement-sanatan-dharm-ratlam रतलाम से जारी बयान में तीखे तेवर, कहा—सनातन को ‘बीमारी’ बताने वालों को जनता ने दिया जवाब, अपमान अब बर्दाश्त नहीं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सनातन धर्म वसुधैव कुटुम्बकम् की बात करता है। सनातन धर्म वह परंपरा है जिसने विश्व को सहिष्णुता सिखाई, विविधता में एकता का मार्ग दिखाया, जिसने मानवता को धर्म से ऊपर उठकर “धर्म का मर्म” समझाया। यह संकीर्ण विचार नहीं, जीवन की व्यापक दृष्टि है। ऐसे धर्म को कतिपय लोग मलेरिया, कोरोना जैसी बीमारी बताकर इसका अपमान करते हैं। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का जनादेश ऐसे लोगों के लिए बड़ा सबक है। जानता ने साफ कर दिया है कि अब हिंदुस्तान सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा।

[follow_us]

इस आशय का बयान मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के उज्जैन संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे, सह प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा, जिला प्रभारी अजय तिवारी, जिला प्रचार प्रभारी नीरज कुमार शुक्ला, रतलाम नगर प्रभारी सुनील दुबे, नगर सचिव चेतन्य शर्मा, सुशील दुबे, सत्येंद्र जोशी, प्रभाकांत उपाध्याय सहित अन्य ने संयुक्त रूप से जारी किया है। बोर्ड पदाधिकारियों ने कहा है कि सनातन धर्म पर प्रहार कोई नई बात नहीं है, लेकिन हर बार समय ने यह सिद्ध किया है कि सनातन न तो झुकता है, न टूटता है, न ही मिटता है। अपितु सनातन को झुकाने, तोड़ने का प्रयास करने वाले ही नहीं, ऐसा सोचने वाले अस्तित्व पर ही संकट खड़ा हो जाता है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के हालिया विधानसभा चुनाव परिणाम इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के पादाधिकारियों के अनुसार सनातन धर्म के अनुनायी भारत में हो फिर विदेश में, वे अपना अपमान कभी नहीं भूलते। यह सभी को याद होगा कि कुछ समय पूर्व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे और डीएमके (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि- सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारी है, जिसे खत्म कर देना चाहिए। इसी तरह पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी सरकार ने भी सनातन धर्म और उसके अनुयायियों को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दोनों ही राज्यों की सनातनियों ने महज कुछ ही दिनों में अपना फैसला सुनाकर दोनों को ही घर भेज दिया है। यह सनातन की जीत है।

[also_read ids="5598" title="ये भी पढ़ें"]

बड़ी चेतावनी

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम ने कहा है कि हजारों वर्षों की संस्कृति, वेदों का ज्ञान, उपनिषदों का चिंतन, गीता का संदेश और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के विपरीत कोई भी किसी भी तरह का कृत्य करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई इसे अपमानित करने की कोशिश करता है, तो यह केवल एक धर्म पर टिप्पणी नहीं, भारत की आत्मा पर प्रहार माना जाएगा और उसका प्रतिकार पूरी ताकत से किया जाएगा। हम किसी के विरोध में नहीं, लेकिन अपनी परंपरा के सम्मान के पक्ष में खड़े हैं। सनातन था, सनातन है, और सनातन रहेगा, और जो इसे समझने का प्रयास करेगा वह जुड़ेगा किंतु जो इसे तोड़ने का प्रयास करेंगे, वह तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की तरह समाज से दूर हो जाएगा। यही सनातन की शक्ति है, यही इसकी चेतना है।

[also_read ids="5620" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 05 May 2026 22:07:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम फोरलेन पर गुणवत्ता पर सवाल: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की पहल पर जांच, PWD ने बनाई कमेटी https://acntimes.com/ratlam-fourlane-road-quality-check-pwd-committee-chetanya-kashyap https://acntimes.com/ratlam-fourlane-road-quality-check-pwd-committee-chetanya-kashyap जावरा फाटक अंडरब्रिज से सेजावता फंटा तक 4.12 किमी सीसी रोड निर्माण की होगी पड़ताल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने लिया तत्काल संज्ञान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल अब जांच के दायरे में आ गए हैं। जावरा फाटक अंडरब्रिज से सेजावता फंटा तक बने फोरलेन सीसी रोड को लेकर मिली शिकायतों के बाद कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर दी है।

[follow_us]

रतलाम शहर के महत्वपूर्ण मार्ग जावरा फाटक अंडरब्रिज से सेजावता फंटा तक 4.12 किलोमीटर लंबे सीमेंट कांक्रीट फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की अब आधिकारिक जांच होगी। स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं की जानकारी सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को जैसे ही इस संबंध में शिकायतें मिलीं, उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता से चर्चा की और जांच के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को भी पूरे मामले से अवगत कराया। मंत्री राकेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभागीय जांच के निर्देश दिए और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

निर्देश मिलते ही लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और मुख्य अभियंता स्तर पर एक जांच समिति का गठन कर दिया गया। इस समिति के अध्यक्ष के रूप में एस.आर. गोरखेड़े, प्रभारी मुख्य अभियंता (भवन), लोक निर्माण विभाग इंदौर परिक्षेत्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सदस्य के रूप में मयंक शुक्ला, प्रभारी अधीक्षण यंत्री, लोक निर्माण विभाग राजधानी परिक्षेत्र भोपाल और गणेश प्रसाद पटेल, अधीक्षण यंत्री, लोक निर्माण विभाग उज्जैन मंडल को शामिल किया गया है।

पांच दिन में प्रस्तुत करना होगा जांच प्रतिवेदन

समिति को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह फोरलेन सीसी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गहन जांच कर पांच दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। इस जांच के बाद निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधितों पर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है। यह मार्ग शहर के यातायात के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसे में निर्माण गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों पर प्रशासनिक स्तर पर तेजी से हुई कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

[also_read ids="5635,5630" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 05 May 2026 21:04:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP में पहली बार ! रतलाम अभिभाषक संघ में महिलाओं को 30% भागीदारी लागू, साधारण सभा में ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित https://acntimes.com/ratlam-bar-association-30-percent-women-reservation-implemented https://acntimes.com/ratlam-bar-association-30-percent-women-reservation-implemented उपाध्यक्ष, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पदों में आरक्षण तय, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने वाला MP का पहला संघ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिला अभिभाषक संघ ने महिलाओं को 30 प्रतिशत भागीदारी देने की दिशा में बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। 4 मई 2026 को आयोजित साधारण सभा में इस संबंध में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए गए, जिससे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन का रास्ता साफ हो गया है।

[follow_us]

जिला अभिभाषक संघ रतलाम की साधारण सभा नवीन हॉल में आयोजित की गई। सभा में कार्यकारिणी द्वारा 20 अप्रैल 2026 को पारित महिलाओं की 30% भागीदारी सुनिश्चित करने वाले ऐतिहासिक प्रस्ताव को रखा गया, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। प्रस्ताव के तहत कार्यकारिणी संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उपाध्यक्ष के दो पद और सहसचिव के दो पद निर्धारित किए गए, जिनमें प्रत्येक में एक-एक पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद को भी महिला अभिभाषक के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा एक वित्त लेखा समिति के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसमें महिला अभिभाषक अंजना राणा और रेखा सांखला को शामिल किया गया। यह प्रस्ताव भी ध्वनि मत से पारित हुआ, जिसके बाद दोनों सदस्य कार्यकारिणी का हिस्सा बनेंगी।

वकील पत्र प्रस्तुत करने के लिए भी नियम तय

सभा में एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके अनुसार रतलाम जिला अभिभाषक संघ द्वारा तस्दीक किए बिना कोई भी वकील पत्र (वकालतनामा) न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया जाएगा। यह नियम जिला एवं राजस्व न्यायालय दोनों पर लागू होगा। साथ ही, वकील पत्र की तस्दीक तभी होगी जब उसमें कम से कम एक अधिवक्ता जिला अभिभाषक संघ का सदस्य होगा। किसी प्रकरण में पहले से वकील नियुक्त होने की स्थिति में नया वकील पत्र बिना एनओसी के स्वीकार नहीं किया जाएगा।

[also_read ids="5633" title="ये भी पढ़ें"]

सुप्रीम कोर्ट ने 16 अप्रैल को दिया था आदेश

इन निर्णयों के साथ ही संघ ने माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिट याचिका क्रमांक 1404/2025 में 16 अप्रैल 2026 को दिए गए उस आदेश का पालन सुनिश्चित किया है, जिसमें अभिभाषक संघों में महिलाओं की 30% भागीदारी अनिवार्य करने की बात कही गई थी। रतलाम जिला अभिभाषक संघ अब मध्य प्रदेश का पहला ऐसा संघ बन गया है, जिसने इस व्यवस्था को स्पष्ट रूप से लागू किया है। साधारण सभा को अभिभाषक अमीन खान, लोकेन्द्र सिंह गेहलोत और निरज सक्सेना ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कार्यकारिणी की सराहना करते हुए कहा कि मात्र 5 माह के कार्यकाल में दो साधारण सभाएं आयोजित कर अभिभाषकों की समस्याओं के समाधान का प्रयास सराहनीय है। सभा का संचालन सचिव चेतन केलवा ने किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुनील जैन, सहसचिव विरेन्द्र कुलकर्णी, पुस्तकालय सचिव सुनीता वासनवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य यश केथवास, अनिल वर्मा, भूपेंद्र सिंह पंवार, आनंद बैरागी, दिव्या शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक उपस्थित रहे। महिलाओं से जुड़े प्रस्ताव पारित होने पर महिला अभिभाषकों ने हर्ष व्यक्त किया।

[also_read ids="5636" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 05 May 2026 16:53:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
NEET 2026 : फिजिक्स&केमिस्ट्री का पेपर औसत, बायोलॉजी का रहा आसान, इसलिए कटऑफ बढ़ने के संकेत, जानिए& कितना तक बढ़ सकता है कट ऑफ https://acntimes.com/neet-2026-exam-analysis-ratlam-biology-easy-physics-chemistry-moderate-cutoff-prediction https://acntimes.com/neet-2026-exam-analysis-ratlam-biology-easy-physics-chemistry-moderate-cutoff-prediction रतलाम रेंज में 15 केंद्रों पर 5500+ परीक्षार्थी शामिल; विशेषज्ञ बोले—इस बार पेपर NCERT-फोकस्ड, 570 के आसपास जा सकती है GN/OBC कटऑफ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । NEET-UG 2026 के बाद छात्रों के फीडबैक और एक्सपर्ट एनालिसिस ने एक साफ तस्वीर दी है कि फिजिक्स और केमिस्ट्री का स्तर मॉडरेट रहा, जबकि बायोलॉजी अपेक्षाकृत आसान रही। रतलाम रेंज में बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी। पेपर आसान होने से इस बार कटऑफ बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

NEET-UG 2026 परीक्षा देशभर में कड़ी सुरक्षा और तय प्रोटोकॉल के बीच संपन्न हुई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में इस वर्ष करीब 23 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जो इसे देश की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में शामिल करता है। इसी परीक्षा के माध्यम से MBBS, BDS, BAMS, BUMS, BHMS जैसे कोर्सेज के साथ AIIMS और JIPMER में भी प्रवेश मिलता है।

रतलाम रेंज की बात करें तो रतलाम, मंदसौर और नीमच में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां लगभग 5500 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। रतलाम में केंद्रीय विद्यालय, रेलवे स्कूल, जवाहर गवर्नमेंट स्कूल, स्वामी विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स PG कॉलेज, साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज, गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल, MLB स्कूल और कन्या शिक्षा परिसर बिबडौद जैसे केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। वहीं मंदसौर और नीमच के प्रमुख शासकीय कॉलेजों में भी केंद्र बनाए गए थे। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर अभिभावकों और छात्रों की भीड़ देखने को मिली।

बायोलॉजी का पेपर NCERT आधारित रहा

अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत के अनुसार, इस बार का पेपर संतुलित रहा, लेकिन बायोलॉजी सेक्शन ने छात्रों को राहत दी। उनका कहना है कि बायोलॉजी पूरी तरह NCERT आधारित रही, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री का स्तर औसत रहा। परीक्षा खत्म होने के बाद जैसे ही छात्र बाहर निकले, उनके चेहरे पर संतोष दिखा, जो इस बात का संकेत है कि पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा।

[also_read ids="5112" title="ये भी पढ़ें"]

पेपर के इस ट्रेंड को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार कटऑफ में बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान के अनुसार जनरल और OBC वर्ग के लिए कटऑफ करीब 570 अंक तक जा सकती है, जबकि SC के लिए लगभग 460 और ST के लिए 360 के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।

परीक्षा के बाद 1-2 दिन का मानसिक विश्राम जरूरी

परीक्षा के बाद अब छात्रों के सामने सबसे अहम सवाल आगे की रणनीति का है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि परीक्षा के तुरंत बाद 1–2 दिन मानसिक विश्राम लेना जरूरी है, ताकि लंबे समय से चल रहा तनाव कम हो सके। इसके बाद संभावित स्कोर के आधार पर करियर काउंसलर से सलाह लेकर कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए। सरकारी, निजी, डीम्ड यूनिवर्सिटी और मैनेजमेंट कोटा जैसे विकल्पों को फीस, लोकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर परखना जरूरी होगा।

[also_read ids="4876" title="ये भी पढ़ें"]

पहले से तैयार रखें प्रमाण पत्र और डॉक्यूमेंट

काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए MCC और संबंधित राज्य की वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। छात्रों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज-10वीं-12वीं की मार्कशीट, NEET एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और श्रेणी से जुड़े प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखने चाहिए, ताकि काउंसलिंग के समय किसी तरह की परेशानी न हो। यदि किसी छात्र की रैंक उम्मीद के मुताबिक नहीं आती, तो उनके पास विकल्प भी खुले हैं। वे अगले वर्ष दोबारा तैयारी कर सकते हैं या फिर BDS, BPT, B.Sc. Nursing, BAMS, BHMS जैसे अन्य हेल्थ साइंस कोर्सेज में एडमिशन लेकर करियर की दिशा तय कर सकते हैं।

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान

विशेषज्ञों ने यह भी सलाह दी है कि इस समय मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। योग, हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद के साथ सकारात्मक सोच बनाए रखना आगे की प्रक्रिया में मददगार साबित होगा। कुल मिलाकर, NEET-UG 2026 का पेपर छात्रों के लिए संतुलित लेकिन स्कोरिंग रहा, जिसने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि मेडिकल में प्रवेश की दौड़ पहले से ज्यादा प्रतिस्पर्धी होती जा रही है।

[also_read ids="5636,5635" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 05 May 2026 00:23:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम : 14 साल की बच्ची किडनैप, पुलिस ने गुजरात से किया बरामद, रेप के मुख्य आरोपी के साथ उसके पिता व मामा को दबोचा https://acntimes.com/ratlam-shivgarh-minor-kidnapping-rape-case-arrest-gujarat-recovery https://acntimes.com/ratlam-shivgarh-minor-kidnapping-rape-case-arrest-gujarat-recovery शिवगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई, मुख्य आरोपी, पिता और मामा भी गिरफ्त में; भुज से सुरक्षित दस्तयाबी, POCSO सहित गंभीर धाराएं जोड़ी गईं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती अब जमीनी कार्रवाई में भी दिखने लगी है। इसी कड़ी में शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक संवेदनशील मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया है। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

[follow_us]

फरियादी ने 18 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को 14 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके चलते शिवगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 011/2026 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में एसपी अमित कुमार ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड वर्क के जरिए सुराग जुटाए। इसी के आधार पर पुलिस टीम गुजरात के भुज तक पहुंची और वहां से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।

[also_read ids="5527,5521" title="ये भी पढ़ें"]

किशोरी बरामद होने पर बढ़ी दाराएं

दस्तयाबी के बाद पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर केस को और गंभीर बनाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 64(2)(m), 142 के साथ ही POCSO एक्ट की धारा 5/6 और 5(j)(ii) भी जोड़ दी गईं। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल उर्फ जीवणा देवदा (20), निवासी माल्दाखेड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी को मदद पहुंचाने में उसका पिता पिता जीवणा उर्फ जीवन देवदा (53) और मामा गौतम कटारा (36), निवासी खेरियारूण्डी, थाना रावटी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिवत न्यायालय (POCSO एक्ट) रतलाम में पेश किया गया है, जहां से आगे की कार्रवाई जारी है।

मोटरसाइकिल और आभूषण बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल (MP-43-EK-6614) जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा पीड़िता के चांदी के आभूषण (कमर का छल्ला और हाथ की चूड़ी) भी बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए है। इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी रणजीत सिंह मकवाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, अजमेर सिंह भुरिया, प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, दिनेश खीची सहित कई पुलिसकर्मियों ने लगातार प्रयास कर इस केस को सुलझाया।

[also_read ids="5483,3985" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 04 May 2026 23:43:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
सरकारी जमीन पर अवैध दरगाह ! राजस्व रिकॉर्ड में जो जमीन 1956 से अब तक शासकीय है, उस पर कैसे खड़ा हो गया ढांचा ? जानिए& कैसे हुआ इतना बड़ा खुलासा https://acntimes.com/ratlam-banjli-dargah-encroachment-rti-demand-removal https://acntimes.com/ratlam-banjli-dargah-encroachment-rti-demand-removal एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत निकाली गई जानकारी ने बंजली गांव में सड़क किनारे स्थित एक दरगाह/मजार की वैधता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में एक व्यक्ति ने पूरे दस्तावेजों के साथ कलेक्टर से इस अवैध निर्माण को हटाने और यहां होने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है।

[follow_us]

मामला रतलाम तहसील के बंजली ग्राम में रतलाम-सैलाना मार्ग पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास स्थित हजरत मस्ताना शाह बाबा दरगाह/मजार का है। इसे स्थानीय रूप से एरोड्रम इंदौर वाले बाबा और एरोड्रम रतलाम वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। इसे लेकर धामनोद निवासी नरेन्द्र शर्मा (बंटी) ने 04 मई 2026 को कलेक्टर रतलाम को एक विस्तृत आवेदन प्रस्तुत किया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि दरगाह/मजार का अवैध निर्माण शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 44, रकबा 0.2000 हेक्टेयर पर अवैध रूप से किया गया है। इस पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।

शिकायतकर्ता नरेंद्र शर्मा के अनुसार मामले की नींव सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी पर टिकी है। दरअसल, शर्मा ने 19 दिसंबर 2025 को एक विस्तृत आवेदन देकर दरगाह के निर्माण, उसकी वैध अनुमति, संचालन, भूमि के व्यपवर्तन और 1956-57 से लेकर 2025-26 तक के राजस्व रिकॉर्ड सहित कई बिंदुओं पर जानकारी चाही थी। इस आवेदन के जवाब में ग्राम पंचायत बंजली और तहसीलदार रतलाम से जो जानकारी सामने आई, उसने विवाद को और गहरा कर दिया।

RTI में ये मिली जानकारी 

बंजली ग्राम पंचायत ने 20 जनवरी 2026 को मामले में जानकारी दी। इसमें बताया गया कि संबंधित दरगाह/मजार ग्राम आबादी भूमि में दर्ज नहीं है और पंचायत के रिकॉर्ड में इसका कोई उल्लेख भी नहीं है। यानी स्थानीय स्तर पर दरगाह/मजार के निर्माण का कोई आधिकारिक अस्तित्व दर्ज नहीं है। इसी मामले में 22 जनवरी 2026 को तहसीलदार एवं लोकसूचना अधिकारी रतलाम द्वारा जारी पत्र (क्रमांक 14/सूसेः/2025) के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके अनुसार वर्ष 1956-57 के खसरा रिकॉर्ड में सर्वे क्रमांक 44 की भूमि शासकीय मद नाकाबिज बरडी (चरनोई) के रूप में दर्ज थी और वर्तमान वर्ष 2025-26 के खसरे में भी यह भूमि शासकीय ही दर्ज है। तहसीलदार के जवाब में यह बात स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि दरगाह इसी शासकीय भूमि पर स्थित है।

[also_read ids="4344" title="ये भी पढ़ें"]

झाड़-फूंक और टोने-टोटके भी हो रहे

शिकायतकर्ता नरेंद्र शर्मा ने आरटीआई के तहत प्राप्त दस्तावेजों की प्रतिलिपि के साथ कलेक्टर को दिए गए आवेदन में बताया है कि कुछ वर्षों से शासकीय जमीन पर बनी अवैध दरगाह/मजार पर उर्स जैसे विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं यहां लोगों को चमत्कारी प्रभाव के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। यहां विशेष रूप से गुरुवार के दिन झाड़-फूंक और टोने-टोटके जैसी गतिविधियां भी की जाती हैं, जिससे आमजन प्रभावित हो रहे हैं।

अतिक्रमण हटे, आयोजनों पर रोक लगे

शर्मा ने कलेक्टर से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। दरगाह/मजार को पूर्ण रूप से हटाया जाए और भविष्य में यहां किसी भी प्रकार के उर्स, कव्वाली या अन्य कार्यक्रमों की अनुमति भी नहीं दी जाए। उन्होंने अवैध निर्माण करने के लिए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग भी की है।

[also_read ids="4436" title="ये भी पढ़ें"]

अब तक कैसे सोते रहे जिम्मेदार

गौरतलब है कि, आरटीआई के तहत जो जानकारी दी गई है वह शासकीय रिकॉर्ड के आधार पर सरकारी विभाग द्वारा ही उपलब्ध करवाई गई है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या अब तक राजस्व विभाग के जिम्मेदार सो रहे थे या किसी दबाव अथवा निजी हित के चलते जानबूझ कर आंखें मूंद रखी थी ताकि अवैध निर्माण होता रहे। चूंकि अब मामला कलेक्टर तक पहुंच चुका है तो माना जा रहा है कि यदि जांच में अवैध निर्माण साबित होता है तो कानूनी प्रक्रिया हो सकती है।

आयोजन की नहीं मिली स्वीकृति !

बताया जा रहा है दरगाह पर उर्स सहित अन्य आयोजनों की तैयारी भी चल रही है हालांकि अभी तक इसके लिए प्रशासन से किसी भी प्रकार की अनुमति जारी नहीं की गई है। शहर एसडीएम आर्ची हरित ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई आवेदन / पत्र आदि नहीं मिला है। मामले में कार्रवाई के बारे में चर्चा करने के लिए कलेक्टर मिशा सिंह को कॉल किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है।

ग्राम पंचायत का जवाब

  • संबंधित भूमि ग्राम आबादी क्षेत्र में दर्ज नहीं है।
  • पंचायत के रिकॉर्ड में दरगाह/मजार का कोई उल्लेख नहीं।
  • किसी प्रकार का आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं।

तहसीलदार का जवाब

  • वर्ष 1956-57 में सर्वे क्रमांक 44 की भूमि शासकीय मद नाकाबिज बरडी (चरनोई) दर्ज थी।
  • वर्तमान 2025-26 खसरा में भी यह भूमि शासकीय दर्ज है।
  • दरगाह शासकीय भूमि पर ही स्थित है।

[also_read ids="5630" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 04 May 2026 20:02:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये बच्ची नहीं चमत्कार है ! 4 साल की जाह्नवी ने “शिव तांडव स्तोत्रम्” सुनाकर बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद https://acntimes.com/jahnavi-soni-3-world-records-shiv-tandav-stotram-ratlam-mp-news https://acntimes.com/jahnavi-soni-3-world-records-shiv-tandav-stotram-ratlam-mp-news उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने “शिव तांडव स्तोत्रम” सुनकर आशीर्वाद स्वरूप दी नकद राशि

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एक सिद्ध कलाकार के घर में उसकी महज 3 वर्ष 11 माह वर्ष की बेटी भी एक अनूठी कला के क्षेत्र में पारंगत होकर 2-2 बार विश्व रिकॉर्ड हासिल कर ले, तो उसे मां सरस्वती का आशीर्वाद ही माना जाएगा। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के 28 वर्षीय नरेन्द्र सोनी की बेटी जाह्नवी ऐसी ही बालिका है जिसने सिर्फ 8 माह के भीतर दूसरी बार विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के लिए उसे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आशीर्वाद दिया।

[follow_us]

नरेंद्र सोनी काष्ठ शिल्प में पारंगत हैं। वे विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां को अपने हाथों से बनाते हैं। इन हस्तनिर्मित कलाकृतियों को देखकर लोग अचरज में पड़ जाते हैं। वजह यह कि उनकी कलाकृतियां बोलती सी प्रतीत होती हैं। नरेंद्र ने छोटी सी उम्र में ही इस कार्य में महारथ हासिल कर ली थी। वहीं उनकी बेटी जाह्नवी उनसे भी आगे निकल चुकी हैं। जाह्नवी ने छोटी सी उम्र में ही अपनी प्रतिभा का ऐसा लोहा मनवाया कि लोग अचरज में पढ़ गए हैं। बीते 8 माह में यह दूसरा मौका है जब जाह्नवी ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर ना सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया, वरन शहर और प्रदेश-भर में ख्याति अर्जित कर रही है।

[also_read ids="5060" title="ये भी पढ़ें"]

जाह्नवी ने गत 1 सितंबर 2025 को महज 2 मिनट 40 सेकंड में सम्पूर्ण हनुमान चालीसा का पाठ बगैर रुके करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसका श्रेय उसकी दादी उर्मिला देवी सोनी को जाता है। तब जान्वी ने द लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और द वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड अर्जित कर ख्याति प्राप्त की थी। अब उन्होंने मां जया सोनी के मार्गदर्शन में एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है जिसे करने में बड़े-बड़े विद्वानों के भी पसीने छूट जाते हैं। यह कार्य है शिव तांडव स्तोत्रम” का पाठ। इसका उच्चारण करना आसान नहीं है लेकिन जाह्नवी की मां जया ने महज 2 महीने में ही उसे कंठस्थ करा दिया।

[also_read ids="4255" title="ये भी पढ़ें"]

शिव तांडव स्तोत्रम् सुनाकर कर बनाए रिकॉर्ड

जाह्नवी ने जब विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने वाली टीम के समझशिव तांडव स्तोत्रम्” का पाठ बगैर अटके और शुद्धता के साथ सुनाया, तो सबने दांतों तले उंगली को दबा ली। इसके बाद वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड’, ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड की ओर से दिए गए तीनों विश्व रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भोपाल स्थित निवास पर प्रदान करते हुए सराहना की और आशीर्वाद दिया।

[also_read ids="1713" title="ये भी पढ़ें"]

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया दुलार

इस विशिष्ट उपलब्धि से प्रभावित उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उसे अपनी गोद में बैठाकर दुलार किया और नकद राशि प्रदान कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान झानवी के पिता नरेंद्र सोनी, मां जया सोनी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी, समाजसेवी एवं वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के ज्यूरी मेंबर शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया तथा आज हम आ गए सोशल मीडिया पेज के मीडिया प्रभारी हर्ष जैन, श्रेया पालीवाल, कमलेश विश्वकर्मा, अजय सिंह मौजूद रहे।

[also_read ids="5573,4774,4271,3744" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 04 May 2026 18:20:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
‘घर’ बना कत्लगाह ! नाजिम ने पहले अपनी पत्नी और फिर 4 बच्चों को उतार दिया मौत के घाट, खुद के हाथों की नसें भी काट ली https://acntimes.com/family-murder-case-naazim-wife-children-reason-investigation https://acntimes.com/family-murder-case-naazim-wife-children-reason-investigation एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । गुरुराम के वजीराबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार (Gurugram Family Murder Case) दिया। इतना ही नहीं उसने खुद के हाथों की नसें भी काट लीं। इस घटना ने पूरे NCR को झकझोर दिया है। शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू हिंसा (Domestic Violence Case) से जुड़ा नजर आ रहा है। असली वजह जानने के लिए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

घटना शनिवार (2 मई 2026) शाम 6 से 9 बजे के बीच हुई। आरोप है कि आरोपी नाजिम ने कथित तौर पर अपनी पत्नी नजमा (35) और चार बच्चों इकरा (14), शिफा (12), खतीजा (10) और आरम (8) को जहर देकर मार डाला।पुलिस के अनुसार बच्चों के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है। गला घोंटने की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है। घटना के बाद नाजिम ने खुद की दोनों कलाइयां काट लीं। वह सिविल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।मौके से खून से सना चाकू बरामद हुआ है। 

खौफनाक नजारा देख निकल गई भाई की चीख

रात करीब 9 बजे नाजिम का भाई जीशान ऊपर कमरे में गया, जहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। फर्श पर पांचों शव पड़े थे और नाजिम खून से लथपथ हालत में तड़प रहा था। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मौके से एक टूटा मोबाइल फोन भी मिला है।

[also_read ids="5624,5623" title="ये भी पढ़ें"]

कौन है नाजिम ?

जानकारी के अनुसार आरोपी नाजिम मुरादाबाद (UP) का मूल निवासी है। पड़ोसियों के मुताबिक परिवार पिछले 8-9 महीनों से यहां रह रहा था। वह गढ़ी हरसरू में सैलून चलाता है। नजमा उसकी दूसरी पत्नी थी। बड़ी बेटी इकरा पहली पत्नी से जबकि बाकी की तीन संतानें नजमा से थीं। पति-पत्नी में कभी-कभी झगड़ा होता था, लेकिन इतना बड़ा कदम उठाया जाएगा, किसी ने सोचा नहीं था।

हर एंगल से हो रही जांच

ACP नवीन शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी की रोज विवाद होता था। नाजिम का शनिवार को काम से लौटने के बाद भी झगड़ा हुआ था जिसने हिंसक रूप ले लिया। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

[also_read ids="5615,5611" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 03 May 2026 17:58:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम के विकास की नई गाथा लिखेगी विकास प्राधिकरण की नई टीम& कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/ratlam-vikas-pradhikaran-new-team-metropolitan-development-plan https://acntimes.com/ratlam-vikas-pradhikaran-new-team-metropolitan-development-plan रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित उपाध्यक्षद्वय एवं संचालक मंडल ने पदभार ग्रहण किया

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम मध्य प्रदेश का पूर्ण विकसित महानगर बनने की ओर तीव्रता से अग्रसर है। राज्य शासन द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का गठन करने से रतलाम के मालवा-निमाड़ के प्रमुख गौरवशाली नगर के रूप में विकसित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्राधिकरण की नई टीम विकास की नई गाथा लिखेगी। इस टीम से पूरा भरोसा है कि ये अपने अनुभव से प्राधिकरण को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

यह उद्गार रतलाम विकास प्राधिकरण के नवगठित संचालक मंडल के पदग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने व्यक्त किए। उन्होंने प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्षद्वय गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी सहित संचालक मंडल सदस्य गण राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास, किरण महावर को पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा के साथ कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। काश्यप ने प्राधिकरण के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा अब तक लोक कल्याण हेतु किए गए उल्लेखनीय सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने सैटेलाइट टाउनशिप के निर्माण एवं लैंड पूलिंग एक्ट के माध्यम से नगर के विकास में आम जन को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि रतलाम के समीप विशेष निवेश क्षेत्र का लाभ तभी मिलेगा जब नगर की आधारभूत संरचनाएं मजबूत होंगी। रतलाम के लिए आगामी पांच-सात वर्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन वर्षों में महानगर की संरचनाएं बनेंगी और हम फिर से रतलाम को मालवा-निमाड़ के प्रमुख केन्द्र का गौरव दिलाएंगे।

नियुक्तियां और पहले होनी चाहिए थी

अध्यक्षता करते हुए सांसद अनीता चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और विकास के हर कार्य में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने विश्वास जताया कि अब रतलाम विकास प्राधिकरण नगर के विकास को अभूतपूर्व ऊंचाइयां देगा। उन्होंने साफ कहा कि आरडीए की नियुक्तियां काफी देर से हुई हैं। अगर ये पहले हो जाती तो ज्यादा बेहतर होता। रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने नवगठित प्राधिकरण संचालक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु भी कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

[also_read ids="5630" title="ये भी पढ़ें"]

प्राधिकरण की टीम के रूप में जुड़ी नई कड़ी

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम के विकास की गाथा को बढ़ाने के लिए प्राधिकरण की टीम के रूप में एक नई कड़ी और मिली है। नगर निगम परिषद ने कैबिनेट मंत्री काश्यप के नेतृत्व में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। वर्तमान निगम परिषद के कार्यकाल में 350 करोड़ से अधिक के कार्य जमीन पर उतारे जा चुके हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि विकास प्राधिकरण के जो काम रुके हुए थे वे अब तेज गति से पूरे होंगे। नगर निगम और प्राधिकरण मिलकर रतलाम को महानगर बनाने का स्वप्न पूरा करेंगे।

(आरडीए कार्यालय में पदभार ग्रहण करते अध्यक्ष पोरवाल एवं अन्य।)

मुख्यमंत्री और एमएसएमई मंत्री का आभार माना

नवनियुक्त प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने संचालक मंडल के गठन हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें नगर के विकास में किसी भी प्रकार की धन की कमी न आने देने हेतु आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि शहर का विकास सिर्फ कॉलोनी एवं सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नगर सौंदर्यीकरण के साथ सामाजिक उत्थान भी इसका हिस्सा रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है, जहां बड़े उद्योगों के आने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक दृष्टि से भी रतलाम का सुविधानुकूल विकास प्राधिकरण का लक्ष्य रहेगा।

[also_read ids="5619,5626" title="ये भी पढ़ें"]

स्वागत-सम्मान का चला दौर

कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष पोरवाल ने मंत्री काश्यप, सांसद चौहान, विधायक डामर, महापौर पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं जिलाध्यक्ष उपाध्याय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने भी अतिथियों समेत सभी संचालक मंडल पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, राजेन्द्रसिंह लुनेरा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार नवनियुक्त उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने व्यक्त किया।

[also_read ids="5621" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 03 May 2026 14:26:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
रेल यात्री कृपया ध्यान दें ! ट्रेन में बर्थ को लेकर किया झगड़ा तो पड़ेगा भारी, यात्रा करने से पहले जान लें Train Sleeping Rules https://acntimes.com/train-sleeping-rules-indian-railways-berth-rules-action https://acntimes.com/train-sleeping-rules-indian-railways-berth-rules-action एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । भारतीय रेलवे में यात्रा के दौरान बर्थ को लेकर होने वाले विवाद अब आम बात हो गए हैं। खासकर लोअर और मिडिल बर्थ को लेकर यात्रियों के बीच अक्सर बहस होती है। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने अलर्ट जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि किस समय किस यात्री का बर्थ पर अधिकार रहेगा। इन नियमों की अनदेखी करना सिर्फ असुविधा ही नहीं, बल्कि कानूनी कार्रवाई को भी न्योता दे सकता है।

[follow_us]

रेलवे के नियमों के मुताबिक स्लीपर (SL), एसी 3-टियर (3A) और एसी 2-टियर (2A) कोच में बर्थ उपयोग का समय तय है। रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक यात्री अपनी आरक्षित बर्थ पर सो सकता है, लेकिन दिन के समय स्थिति बदल जाती है। उस दौरान लोअर बर्थ को बैठने के लिए सभी यात्रियों के साथ साझा करना होता है। यही नियम सबसे ज्यादा विवाद की वजह बनते हैं। कई यात्री दिन में भी बर्थ पर लेटे रहते हैं या मिडिल बर्थ खोलकर बैठने की जगह कम कर देते हैं, जिससे दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है।

मिडिल बर्थ को लेकर रेलवे का नियम और भी स्पष्ट है। इसे दिन में फोल्ड करके रखना अनिवार्य है, ताकि नीचे बैठने की जगह बनी रहे। केवल रात 10 बजे के बाद ही इसे खोलकर सोने के लिए उपयोग किया जा सकता है। वहीं अपर बर्थ वाले यात्री को अपेक्षाकृत ज्यादा स्वतंत्रता दी गई है। वह दिन या रात कभी भी अपनी बर्थ का उपयोग कर सकता है, क्योंकि इससे अन्य यात्रियों की सीट प्रभावित नहीं होती।

साइड बर्थ पर भी नियम लागू होते हैं। साइड लोअर बर्थ दिन में शेयर होती है, खासकर RAC यात्रियों के साथ, जबकि रात में उसका पूरा अधिकार टिकट धारक को मिल जाता है। साइड अपर बर्थ वाले यात्री को नीचे सीट पर बैठने का अधिकार नहीं होता।

[also_read ids="5630" title="ये भी पढ़ें"]

इस धारा में हो सकती है कार्रवाई

यात्रियों की सुविधा और अनुशासन बनाए रखने के लिए रेलवे ने रेलवे अधिनियम, 1989 और यात्री आचरण नियमों के तहत कड़े प्रावधान किए हैं। बर्थ से जुड़े विवाद या नियम उल्लंघन को “यात्रा में बाधा” की श्रेणी में माना जा सकता है। नियमों का उल्लंघन करने पर यात्री को न केवल आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है, बल्कि उसे जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

यह कार्रवाई है संभावित

1. टीटीई/कोच अटेंडेंट की दखल : सबसे पहले टीटीई या कोच अटेंडेंट मौके पर पहुंचकर यात्री को नियमों के अनुसार चलने के लिए कहता है। यह एक तरह की आधिकारिक चेतावनी होती है।

2. जुर्माना : अगर यात्री नियमों का पालन नहीं करता और दूसरों को असुविधा पहुंचाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यह स्थिति खासकर तब बनती है जब वह सीट कब्जा कर ले या निर्देश मानने से इनकार करे।

3. RPF/GRP की कार्रवाई : झगड़ा, अभद्र व्यवहार, या कोच में अव्यवस्था फैलाने की स्थिति में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) या जीआरपी (GRP) को बुलाया जा सकता है। आरपीएफ-जीआरपी द्वारा 1. उपद्रव / नशे / अशांति की स्थिति में धारा 145 (Railways Act) के तहत एवं 2. अनधिकृत कब्जा या नियम उल्लंघन जैसे मामलों में धारा 147/155 कार्रवाई की जा सकती है।

4. अगले स्टेशन पर उतारने की कार्रवाई : अगर यात्री लगातार नियम तोड़ता है या माहौल बिगाड़ता है, तो उसे अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतारा भी जा सकता है।

5. यात्रा रद्द : गंभीर मामलों में टिकट निरस्त कर यात्रा समाप्त की जा सकती है, यह रेलवे के पास उपलब्ध सख्त विकल्प है।

[also_read ids="5624" title="ये भी पढ़ें"]

स्लीपर और एसी कोच सहित रिजर्व कोच में सोने के नियम

बर्थ का प्रकार दिन के नियम (सुबह 6 से रात 10) रात के नियम (रात 10 से सुबह 6)
लोअर बर्थ सीट अन्य यात्रियों के साथ शेयर करनी होगी। केवल टिकट वाले यात्री का पूर्ण अधिकार।
मिडिल बर्थ बर्थ को फोल्ड रखना अनिवार्य है। केवल इस समय में सोने के लिए उपयोग संभव।
अपर बर्थ पूरे समय उपयोग कर सो सकते हैं। पूरे समय उपयोग कर सो सकते हैं।
साइड लोअर यदि RAC है, तो सीट साझा करनी होगी। केवल उसी यात्री का अधिकार जिसका टिकट है।
साइड अपर नीचे की साइड लोअर सीट पर बैठ सकते हैं। अपनी बर्थ पर जाना होगा, नीचे अधिकार नहीं।

इसलिए जरूरी हैं ये नियम

रेलवे का कहना है कि इन नियमों का मकसद यात्रियों के बीच संतुलन बनाना है। दिन में बैठने की सुविधा और रात में आरामदायक नींद- दोनों को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था बनाई गई है।

[also_read ids="5623,5622" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 03 May 2026 13:00:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
आखिर& गैप कहां है? अपनी ही सरकार में बेबस BJP विधायक 'मथुरा बा' का फूटा दर्द; 'PWD मंत्री से सड़क मांगों तो फाइल कचरे में चली जाती है!' https://acntimes.com/ratlam-mla-mathuralal-damar-road-issue-seeing-response-mp https://acntimes.com/ratlam-mla-mathuralal-damar-road-issue-seeing-response-mp नीरज कुमार शुक्ला

यह सिर्फ एक बयान नहीं था… यह उस खामोशी का टूटना था, जो अक्सर सत्ताधारी गलियारों में दबा दी जाती है। रतलाम में एक मंच, सामने अपनी ही पार्टी के मंत्री, और डायस के पीछे खड़े भाजपा विधायक मथुरालाल डामर... जब उन्होंने बोलना शुरू किया, तो शब्दों में सियासत नहीं, सीधे-सीधे एक जनप्रतिनिधि का दर्द था।

दिन शनिवार, रतलाम शहर के लिए बहुत ही खास दिन... क्योंकि विकास की इबारत लिखने के लिए बने रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA)’ को उसके नए संचालक मिलने जा रहे थे...

मंच सजा हुआ था। औपचारिक कार्यक्रम चल रहा था- RDA के नए संचालक मंडल का पदभार ग्रहण।
सब कुछ तय स्क्रिप्ट के मुताबिक ही चल रहा था… जब तक कि ‘मथुरा बा’ ने माइक नहीं संभाला। मथुरा बाकोई और नहीं- रतलाम ग्रामीण विधानसभा से भाजपा के विधायक मथुरालाल डामर, जमीनी किसान और उम्रदराज जनप्रतिनिधि...

उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया, कोई नारेबाजी भी नहीं की… बस एक अनुभव साझा किया, जो एक जनप्रतिनिधि का दर्द है, वे बोले-
भोपाल जाते हैं, PWD के मंत्री राकेश सिंह से मिलते हैं, सड़क की मांग रखते हैं… और जवाब मिलता है- “देखते हैं…”

यह “देखते हैं” यहीं खत्म नहीं होता।
इसके बाद शुरू होता है कागजों का सफर- फाइलें, नक्शे, कनेक्टिविटी के तर्क… और अंत में वही कागज, जिनके बारे में डामर ने जोर देकर कहा-
आखिरकार ये फाइलें कचरे में चली जाती हैं… दर्द होता है।”

उनका यह वाक्य एक लाइन नहीं था, बल्कि उस सिस्टम का सार था, जहां प्रक्रिया है… पर परिणाम नहीं, परिणाम है भी तो बहुत दूर...।

मंच पर ही सवाल, मंच पर ही उम्मीद

मथुरा बा ने मंच पर ही मौजूद आयोजन के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चेतन्य काश्यप की ओर देखा और कहा-
गांव में सड़क बनेगी, तभी शहर चलेगा।
यह तर्क नहीं, जमीनी सच्चाई थी।

फिर एक हल्का सा तंज भी कसा जिसमें एक उम्मीद भी झलकती है- जिलाध्यक्ष (प्रदीप उपाध्याय) कहते हैं कि मुख्यमंत्री (डॉ. मोहन यादव) उनके घनिष्ठ मित्र हैं…
तो क्या यह नजदीकी सड़कों की मंजूरी तक नहीं पहुंचती?

मंच पर बैठे नेता और सामने उपस्थित जन-समुदाय मथुरा बा की इस बेबाकी से अवाक् भी हो गए और मुस्करा भी दिए …
लेकिन यह मुस्कान उनके सवालों का जवाब नहीं थी।

यह सिर्फ एक विधायक की कहानी नहीं, बल्कि ऐसी तल्ख टिप्पणियां प्रायः उठती ही रहती हैं...

मथुरालाल डामर कोई नए चेहरे नहीं हैं।
अनुभव, सादगी और जमीन से जुड़े नेता हैं- इसलिए ही तो लोग उन्हें ‘मथुरा बा’ कहते हैं।

ऐसे नेता का सार्वजनिक मंच से यह कहना कि-
मंत्री “देखते हैं” कहकर टाल देते हैं…
फाइलें आगे नहीं बढ़तीं…
तो यह व्यक्तिगत शिकायत नहीं रह जाती, यह सिस्टम पर सवाल बन जाती है।

सरकार बनाम ज़मीन, आखिर- गैप कहां है?

एक तरफ सरकारी दावे- सड़क, विकास, कनेक्टिविटी के।
... तो दूसरी तरफ सत्ताधारी दल का विधायक, जो खुद कह रहा है कि उसकी बात आगे नहीं बढ़ रही।

ऐसे में बड़ा और सीधा सवाल है-
अगर विधायक की फाइल अटक सकती है, तो आम आदमी की कितनी चलती होगी?

...और अब आखिरी बात

रतलाम का यह दृश्य एक संकेत है-
कि सत्ता में होने का मतलब हमेशा समाधान नहीं होता।
कभी-कभी, सबसे ज्यादा आवाज उसी को उठानी पड़ती है… जो सिस्टम के भीतर होते हुए भी उससे जूझ रहा हो।

मथुरा बा’ ने जो कहा, वह शायद भाषण का हिस्सा था-
जिसे कोई उनकी
नादानी कह सकता है, बढ़ती उम्र का तकाज़ा या अनुशासनहीनता भी ठहरा सकता है, सरकार विरोधियों के लिए यह एक पुड़िया है जिसे वे सरकार को कोसने के लिए कभी भी जुमले की तरह जनता के बीच उछाल सकते हैं...

कोई कुछ भी कहे, लेकिन एक बात तो तय है कि-

मथुरा बा का यह दर्द असर कुछ ज्यादा ही गहरा छोड़ गया।

]]>
Sun, 03 May 2026 11:39:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP Police की बड़ी सर्जरी ! आधी रात को 62 IPS अफसरों का तबादला, 19 जिलों के SP बदले, सरकार ने दिया बड़ा संदेश https://acntimes.com/mp-ips-transfer-2026-62-officers-transfer-19-sp-changed https://acntimes.com/mp-ips-transfer-2026-62-officers-transfer-19-sp-changed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश में पुलिस महकमे में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक भूचाल आया। डॉ. मोहन यादव सरकार ने एक साथ 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें ADG से लेकर SP और DCP स्तर तक के अफसर शामिल हैं। इस व्यापक फेरबदल में 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। संकेत साफ है कि सरकार अब कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है।

[follow_us]

भोपाल में दिनभर चली उच्चस्तरीय मंथन बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा की सहमति से देर रात तबादला सूची जारी की गई। लंबे समय से लंबित इस सूची में उन जिलों को प्राथमिकता दी गई, जहां हाल के दिनों में गंभीर अपराध या विवाद सामने आए थे। 62 आईपीएस अधिकारियों के इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले को राज्य में कानून-व्यवस्था सुधार की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में इन बदलावों का असर जमीनी स्तर पर कितना दिखता है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

हाल के चर्चित मामलों ने भी इस फेरबदल में अहम भूमिका निभाई। सरकार ने साफ किया है कि जिन जिलों में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे, वहां तुरंत नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। इस बड़े फेरबदल के जरिए सरकार ने संकेत दिया है कि प्रदर्शन और जवाबदेही अब प्राथमिकता में है। जिन अधिकारियों पर कामकाज को लेकर सवाल उठे, उन्हें हटाकर नए अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है।

इन जिलों के SP बदले

जारी आदेश के मुताबिक राज्य के 19 जिलों में नए एसपी तैनात किए गए हैं। इनमें खंडवा, धार, नीमच, मंदसौर, पांढुर्ना, आगर मालवा, भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, मुरैना, छतरपुर, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।

[also_read ids="5585" title="ये भी पढ़ें"]

इन्हें इसलिए हटाया

  • सिंगरौली में बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया।
  • सिवनी में हवाला प्रकरण के चलते SP सुनील मेहता पर कार्रवाई हुई।
  • मुरैना और भिंड में रेत खनन विवादों के बीच मुरैना SP समीर सौरभ को भी हटाया गया। 

क्या है मकसद

  • अपराध नियंत्रण को मजबूत करना
  • विवादित जिलों में भरोसा बहाल करना
  • पुलिसिंग सिस्टम की छवि सुधारना

[also_read ids="5618,5595" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 03 May 2026 08:54:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
मौत बनकर दौड़ी ‘पुलिस’ लिखी कार, 3 घायल, इलाज के दौरान 1 ने तोड़ा दम, नामली में बवाल, सड़क पर चिता सजाने तक पहुंचा गुस्सा https://acntimes.com/ratlam-namli-accident-police-car-protest-death-case-5628 https://acntimes.com/ratlam-namli-accident-police-car-protest-death-case-5628 नामली क्षेत्र में तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार की टक्कर से घायल मुकेश कुमावत की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने किया उग्र प्रदर्शन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इंसानी संवेदनाओं को झकझोर दिया। ‘पुलिस’ लिखी तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। हालात इतने बिगड़े कि आक्रोशित भीड़ ने फोरलेन जाम कर सड़क किनारे ही अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दे डाली।

गुरुवार रात नामली क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा शुक्रवार सुबह उग्र विरोध में बदल गया। ‘पुलिस’ लिखी एक काली ग्रैंड विटारा कार (क्रमांक MP 09 AG 3339) ने पलदूना फंटे के पास स्कूटी सवार दो लोगों और एक पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में पैदल चल रहे 55 वर्षीय मुकेश पिता किशनलाल कुमावत, स्कूटी सवाल 50 वर्षीय मुकेश पिता परमानंद कुमावत और 69 वर्षीय मांगीलाल पिता भेरूलाल कुमावत गंभीर घायल हो गए। तीनों को तुरंत रतलाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मुकेश कुमावत को इंदौर रैफर किया गया। मुकेश जिंदगी की जंग हारते हुए शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई।

सड़क किनारे चिता सजाने की कर ली तैयारी

हादसे में घायल की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की आग भड़का दी। शुक्रवार सुबह सैकड़ों लोग फोरलेन पर उतर आए और सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने प्रशासन और फोरलेन निर्माण कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी पर सवाल खड़े किए। आक्रोश इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने सड़क किनारे ही चिता सजाकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी। यह दृश्य न केवल भयावह था, बल्कि व्यवस्था के प्रति गहरी नाराजगी का प्रतीक भी बन गया।

[also_read ids="5614,5617" title="ये भी पढ़ें"]

पलदूना फंटा बना हादसों का हॉटस्पॉट

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पलदूना फंटा हादसों का हॉटस्पॉट बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद न तो स्पीड कंट्रोल के उपाय किए जा रहे हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ‘पुलिस’ लिखी गाड़ियों का गलत इस्तेमाल कर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह भी उठा कि इतने गंभीर हादसे के बाद भी आरोपी चालक की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हो सकी। इसी बात ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया।

पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। यह हादसा एक बार फिर जिले में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर गया है।

[also_read ids="5622,5611" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 02 May 2026 01:48:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
नई टीम & नया सवेरा ! MSME मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में 2 मई को होगा RDA में पदग्रहण समारोह, जानिए& किसे मिलेगा जन्मदिन का तोहफा और दिवंगत पिता का आशीर्वाद https://acntimes.com/ratlam-vikas-pradhikaran-padgrahan-samaroh-chetanya-kashyap https://acntimes.com/ratlam-vikas-pradhikaran-padgrahan-samaroh-chetanya-kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह 2 मई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सांसद अनिता चौहान समारोह की अध्यक्षता करेंगी। 

[follow_us]

रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह 2 मई को प्रातः 9.00 बजे आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम हाथीखाना स्थित रतलाम विकास प्राधिकरण कार्यालय में संपन्न होगा। समारोह में एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि सांसद अनिता चौहान अध्यक्षता करेंगी। इस अवसर पर आरडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी एवं प्रवीण सोनी तथा सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य, राखी व्यास एवं किरण महावर पदग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

उपाध्यक्ष काकानी को जन्मदिन का तोहफा

बता दें कि, सेवा के लिए समर्पित नव नियुक्ति उपाध्यक्ष गोविंद काकानी के लिए रविवार का दिन तीन खास अवसर लेकर आ रहा है। वे उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे जो उन्हें उनके जन्मदिन (2 मई) का तोहफा ही होगा। इसी दिन ज्येष्ठ माह की एकम (प्रतिप्रदा) तिथि भी और इसी दिन काकानी के पिता मीसाबंदी प्रहलाददास काकाणी का निधन हुआ था, यानी तिथि के हिसाब से यह उनकी पुण्यतिथि है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि यह एक विशेष संयोग ही है जब दिवंगत प्रहलाद दास काकानी सूक्ष्म रूप से अपने पुत्र गोविंद की खुशियों के साक्षी होंगे। 

[also_read ids="5619" title="ये भी पढ़ें"]

मंत्री काश्यप के प्रयासों को मिली सफलता

गौरतलब है कि आरडीए अध्यक्ष और बोर्ड को लेकर कई प्रकार के दवाब समूह कार्य कर रहे थे। अध्यक्ष पद की दौड़ में जहां मंत्री चेतन्य काश्यप के समर्थक मनोहर पोरवाल सबसे आगे थे वहीं यह पद हथियाने के लिए पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल के लिए उनके राजनीतिक आका मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी डटे हुए थे। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा की ओर से भी अंतिम समय तक प्रयास किए गए। माना जा रहा था कि यदि बड़े नेताओं कि इस जोर-आजमाइश में समीकरण बिगड़े तो पद काकानी या सोनी में से भी किसी के पास आ सकता है। हालांकि, इसकी आवश्यकता नहीं पड़ी क्योंकि मंत्री काश्यप की जमावट के आगे किसी की एक नहीं चली। उन्होंने न सिर्फ अपने समर्थक पोरवाल को अध्यक्ष बनवाने में सफलता अर्जित की अपितु बाकी दावेदारों को भी उचित सम्मान मिल गया। 

[also_read ids="5616" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 01 May 2026 23:35:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
NEET से पहले असली अनुभव : रतलाम में ‘Pre&NEET Exam’ में 550+ स्टूडेंट्स ने परखी तैयारी https://acntimes.com/neet-pre-exam-ratlam-abhyas-career-institute https://acntimes.com/neet-pre-exam-ratlam-abhyas-career-institute अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट का शानदार आयोजन, रियल एग्जाम जैसा दिखा माहौल, टाइमिंग से लेकर ड्रेस कोड तक पूरी सिमुलेशन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । NEET 2026 से ठीक पहले रतलाम के विद्यार्थियों को रियल एग्जाम का अनुभव देने के उद्देश्य से अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट ने ‘NEET से पहले NEET’ परीक्षा का सफल आयोजन किया। 550 से अधिक स्टूडेंट्स ने इसमें भाग लेकर अपनी तैयारी को परखा और एग्जाम प्रेशर को समझा।

रतलाम के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट में 29 अप्रैल को ‘NEET से पहले NEET’ परीक्षा का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। इस मेगा प्रैक्टिस एग्जाम में 550 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और वास्तविक परीक्षा जैसे माहौल में अपनी तैयारी को जांचा।

परीक्षा पूरी तरह NEET के आधिकारिक पैटर्न पर आधारित रही। इसमें ड्रेस कोड, एडमिट कार्ड वेरिफिकेशन, एंट्री प्रक्रिया और सख्त टाइम मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यार्थियों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक एंट्री दी गई, जबकि परीक्षा ठीक 2:00 बजे शुरू होकर शाम 5:00 बजे समाप्त हुई।

एंट्री के दौरान एडमिट कार्ड और आधार कार्ड का मिलान किया गया। साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो, पोस्टकार्ड साइज फोटो और फिंगरप्रिंट जैसी सभी जरूरी औपचारिकताओं को भी लागू किया गया, ताकि विद्यार्थियों को बिल्कुल वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके।

संस्थान द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि परीक्षा में क्या ले जाना है और क्या नहीं—इसकी पूरी गाइडलाइन पहले ही दी गई थी। इससे विद्यार्थियों को असली NEET परीक्षा के लिए मानसिक और व्यावहारिक रूप से तैयार होने में मदद मिली।

3 मई को होगी असली NEET

परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों से OMR शीट जमा करवाई गई और 3 मई को होने वाली NEET परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उन्हें सलाह दी गई कि परीक्षा के दौरान घबराएं नहीं, बल्कि शांत और आत्मविश्वास के साथ पेपर हल करें।

[also_read ids="5623" title="ये भी पढ़ें"]

अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर और टीम ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा, “जितना अधिक आप रिलैक्स रहेंगे, उतना ही बेहतर प्रदर्शन करेंगे।” साथ ही ड्रेस कोड (सिंपल शर्ट, बिना फुल स्लीव, बिना जींस, बिना बेल्ट), साधारण चप्पल पहनने और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को साथ न ले जाने की सख्त हिदायत दी गई।

इन टिप्स पर करें अमल

विद्यार्थियों को यह भी सलाह दी गई कि परीक्षा के दिन हल्का भोजन करें, समय से पहले सेंटर पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और ओरिजिनल आधार कार्ड/मार्कशीट साथ रखें। यह आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें वास्तविक परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ।

[also_read ids="5605,5603,5586,5578" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 01 May 2026 10:24:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
आस्था पर हमला ! चारधाम यात्रा पर साइबर ठगों की नजर, हेलीकॉप्टर बुकिंग और टूर पैकेज तक सब फर्जी, रतलाम पुलिस ने जारी किया का अलर्ट https://acntimes.com/chardham-yatra-cyber-fraud-ratlam-police-advisory https://acntimes.com/chardham-yatra-cyber-fraud-ratlam-police-advisory साइबर ठग नकली वेबसाइट और लिंक से श्रद्धालुओं को बना रहे निशाना, ये सावधानी बरतें तो नहीं होंगे ठगी का शिकार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चारधाम यात्रा सीजन के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं और धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं। रतलाम पुलिस ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने और केवल अधिकृत माध्यमों से ही बुकिंग करने की अपील की है।

[follow_us]

एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में रतलाम की साइबर क्राइम सेल द्वारा लगातार आमजन को जागरूक किया जा रहा है। हाल ही में सामने आया है कि साइबर अपराधी चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को टारगेट कर रहे हैं। साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रोफाइल और व्हाट्सऐप नंबरों के जरिए हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल/गेस्ट हाउस, टैक्सी सेवा, टूर पैकेज और यात्रा पंजीयन जैसी सुविधाओं के नाम पर आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। ये वेबसाइट्स देखने में बिल्कुल असली जैसी लगती हैं, जिससे लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं।

भुगतान करने के बाद ठग या तो नकली टिकट/बुकिंग रसीद भेज देते हैं या फिर संपर्क पूरी तरह से बंद कर देते हैं। इससे श्रद्धालुओं को न सिर्फ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, बल्कि यात्रा के दौरान गंभीर परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन बुकिंग करते समय पूरी सावधानी बरतें और केवल अधिकृत व विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।

सावधानी ही बचाव: ऐसे रहें सुरक्षित

  • किसी भी वेबसाइट पर भुगतान करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरूर करें
  • सोशल मीडिया या अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सत्यापन करें
  • हेलीकॉप्टर, होटल, टैक्सी या टूर पैकेज की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट या भरोसेमंद एजेंसी से ही करें
  • बेहद सस्ते ऑफर या तत्काल बुकिंग के दबाव से सतर्क रहें
  • किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP या बैंकिंग जानकारी साझा न करें

[also_read ids="5623" title="ये भी पढ़ें"]

यहां करें शिकायत, मिलेगी मदद

यदि कोई व्यक्ति इस तरह की साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल रतलाम से संपर्क करे। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकता है या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकता है। रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि ऐसे साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

[also_read ids="5618,5617" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 01 May 2026 10:01:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
यह कैसी टीचर ? 'मैं करोड़ों डालर की वैश्या हूं, तुम्हारे साथ यौन संबंध बनाऊंगी', क्लास में अश्लील डांस भी किया... https://acntimes.com/teacher-obscene-behavior-case-hindi-news https://acntimes.com/teacher-obscene-behavior-case-hindi-news फ्लोरिडा के लेक मिनेओला हाई स्कूल में कार्यवाहक महिला टीचर पर छात्रों से अभद्रता, धमकी और हमला करने के गंभीर आरोप; गिरफ्तारी के बाद नौकरी से बर्खास्त

Florida Teacher Obscene Behavior : अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कार्यवाहक महिला टीचर ने कक्षा में छात्रों के साथ कथित तौर पर अश्लील व्यवहार (Teacher Obscene Behavior) किया, अभद्र टिप्पणियां कीं और खुद को ‘करोड़ों डॉलर की वेश्या’ तक बताया। आरोप है कि उसने छात्रों को यौन संबंध बनाने की धमकी दी और कक्षा में अश्लील डांस भी किया। घटना सामने आते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

[follow_us]

मामला फ्लोरिडा के मिनेओला (Mineola) स्थित लेक मिनेओला हाई स्कूल (Lake Mineola High School) का है, जहां कार्यवाहक टीचर एंजेला पेथ जॉर्डन (Angela Peth Jordan) को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, घटना वाले दिन ही उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। लेक काउंटी शेरिफ ऑफिस (Lake County Sheriff's Office) के मुताबिक, जॉर्डन पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों पर अश्लील टिप्पणियां कीं और उन्हें यह कहते हुए धमकाया कि वह उनके साथ यौन संबंध बनाएंगी। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को ‘करोड़ों डॉलर की वेश्या’ बताया।

क्लास में किया अश्लील डांस, छात्रा की गर्दन पकड़ी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जॉर्डन ने कक्षा में ‘टुर्किंग’ (Twerking) जैसे अश्लील डांस भी किए। अधिकारियों के पहुंचने से पहले वह जोर-जोर से चिल्ला रही थीं और डेस्क पर हाथ पटक रही थीं, जिससे कक्षा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक छात्रा ने जांचकर्ताओं को बताया कि कक्षा समाप्त होने के समय उसके साथ टीचर द्वारा हमला भी किया गया। छात्रा के मुताबिक, “जैसे ही घंटी बजी और छात्र बाहर निकलने लगे, मैं अंत में बाहर निकल रही थी। तभी मैडम जॉर्डन मुझ पर चिल्लाईं, मुझे अभद्र नाम से पुकारा और पहले मेरे सिर पर हाथ रखा, फिर पीछे से मेरी गर्दन पकड़ ली।”

[also_read ids="5616" title="ये भी पढ़ें"]

कक्षा से बाहर जाने से किया इनकार तो बरती सख्ती

स्कूल के एक सिक्योरिटी गार्ड ने कक्षा में हो रही गड़बड़ी की सूचना दी, जिसके बाद टीचर पर कार्रवाई की गई। सहायक प्रधानाचार्य पैनेट (Principal Panet) मौके पर पहुंचे और जॉर्डन को अपना सामान समेटकर कक्षा छोड़ने का निर्देश दिया। लेकिन जॉर्डन ने कक्षा से बाहर जाने से इनकार कर दिया। जिससे एक डिप्टी को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्हें कक्षा से बाहर निकाला गया।

स्थिति बिगड़ी तो बुलाई पुलिस

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन जॉर्डन पुलिस से भी बहस करती रहीं। उन्होंने कहा, “मैं किसी के लिए खतरा नहीं हूं और मुझे मारा नहीं जा सकता।” इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हथकड़ी पहनाकर इमारत से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जॉर्डन 'बाइपोलर डिसऑर्डर' (Bipolar Disorder) बीमारी से जूझ रही है। माना जा रहा है कि टीचर का यह व्यवहार उनकी मानसिक स्थिति से जुड़ा हो सकता है।

[also_read ids="5610" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 01 May 2026 09:17:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
मंगल वाले घर में अमंगल ! सब घर में ढूंढते रहे… नन्हीं काव्या पानी की टंकी में बेसुध मिली, अस्पतालों के चक्कर भी नहीं लौटा सके जान https://acntimes.com/ratlam-kavya-tragic-drowning-child-emotional-story https://acntimes.com/ratlam-kavya-tragic-drowning-child-emotional-story एसीएन टाइम्स @ रतलाम । तीन दिन पहले जिस घर में शादी की रौनक थी और मंगल गीत गूंज रहे थे, वहीं गुरुवार को सन्नाटा था। 2 साल की नन्हीं काव्या, जो कुछ देर पहले तक खेलते-खेलते घर में दौड़ रही थी, चिड़िया सी चहक रही थी, सब की नजरों से ओझल हो चुकी थी। परिजन काव्या... काव्या... कह कर आवाज लगाते रहे, पूरे घर में ढूंढते रले लेकिन वह पानी की टंकी में बेसुध मिली। इसके बाद शुरू हुई एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल की दौड़ लेकिन हर जगह से मायूसी ही मिली, क्योंकि मासूम की आवाज हमेशा के लिए खामोश हो चुकी थी।

यह अमंगल हुआ मप्र में रतलाम शहर की मिड टाउन कॉलोनी निवासी रोहन सबरवाल के घर में। यहां 28 अप्रैल को ही तो रोहन के भाई जुगल की शादी का रिसेप्शन हुआ था...

घर में मेहमानों के हंसी-ठहाके गूंज रहे थे, नाच-गाना, रोशनी… सब कुछ खुशी का इज़हार कर रहा था...,

...लेकिन, गुरुवार की सुबह हुआ एक अमंगल इस परिवार की सारी खुशियां छीन ले गया।

सुबह के करीब 11:30 बज रहे थे, सबरवाल की 2 वर्षीय इकलौती बेटी काव्या घर में खेल रही थी। छोटी-सी, चंचल- जैसे हर रोज रहती थी। वह अचानक कहीं खो गई, कहीं नजर नहीं आई..., उसकी आवाज भी नहीं सुनाई दी...
पहले लगा कि- यहीं कहीं किसी कमरे में, किसी कोने में होगी... लेकिन जब आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो घर वालों की बेचैन हो उठे।

दो मंजिले घर में ऊपर-नीचे हर जगह तलाश हुई। हर दरवाजा खोला गया, हर कोना देखा गया।
काव्या… काव्या…” की आवाजें पहले से ज्यादा तेज हो गईं, लेकिन इस बार भी कोई जवाब नहीं मिला।

फिर एक पल ऐसा आया, जिसने सब कुछ बदल कर रख दिया।

चाचा जुगल सबरवाल की नजर पोर्च में बनी पानी की टंकी पर पड़ी। उन्होंने जैसे ही अंदर झांका तो होश फाख़्ता हो गए, काव्या वहीं थी… बेसुध।

सब बदहवास हो चुके थे और वक्त भागने लगा।

परिजन नन्हीं परी को गोद में उठाकर दौड़ पड़े..

पहले नेहरू स्टेडियम के सामने निजी अस्पताल पहुंचे, उसके बाद जिला अस्पताल, और फिर एमसीएच

डॉ. प्रतीक आर्य ने बिटिया की नब्ज़ टटोली, धड़कन जांची लेकिन वे सिर्फ इतना ही कह सके- अब ये नहीं रही।

परिवार को डॉक्टर की बात पर यकीन नहीं हुआ...

इसलिए, ने उसे दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन... हर जगह एक ही जवाब मिला, कि- बहुत देर हो गई।

करीब 1:30 बजे, परिजन घर लौटे, काव्या उनकी गोद में ही थी लेकिन बेजान, और हमेशा के लिए चुप।

सूचना मिली तो स्टेशन रोड थाने से पुलिस भी घटनास्थल पहुंची, मुआयना भी किया और परिजन से घटना की जानकारी भी ली।

प्राथमिक तौर पर यही सामने आया कि बच्ची खेलते-खेलते टंकी में गिर गई, परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, उन्होंने यह पुलिस को भी लिखकर दे दिया।

]]>
Thu, 30 Apr 2026 20:23:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष यथावत, 31 सदस्यीय कार्यकारिणी में 10 महासचिव और 10 सचिव शामिल https://acntimes.com/ratlam-shahar-congress-jila-karyakarini-ghoshit https://acntimes.com/ratlam-shahar-congress-jila-karyakarini-ghoshit एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद जारी इस सूची में कुल 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अध्यक्ष पद पर मौजूदा अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा को ही रिपीट किया गया है।

[follow_us]

प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी सूची में 1 संगठन महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 10-10 महामंत्री और सचिव, 1 प्रवक्ता तथा 1 सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसमें पार्षद कमरुद्दीन कचवाय संगठन महामंत्री जबकि एडवोकेट चंद्रमोहन मेहता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

ये बने पदाधिकारी

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रजनीकांत व्यास, यास्मीन शेरानी, अमरसिंह शेखावत, रामचंद्र धाकड़, नासिर कुरैशी और विजय उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। महासचिव पद पर डॉ. मुस्तफा महूवाला, बसंत पण्ड्या, हसमतुल्ला शेख, हितेश पेमल, गणेश यादव, अनिल भटनागर, सोनू व्यास, सलीम बागवान, रमेश पोरवाल और हरविंदर सिंह नंदरा को शामिल किया गया है।

[also_read ids="5619" title="ये भी पढ़ें"]

इसी तरह सचिव पद पर रवि वर्मा, ईश्वरसिंह गामड़, आशिफ अली अस्सू, मंजुबाला, इक्का बेलूत, देवेंद्र गुर्जर सरदाना, राधा प्रजापति, पवन सुयल, दिलीप कौशल चाकी, शाकिर अंसारी की नियुक्ति की गई है। वहीं सुजीत उपाध्याय को प्रवक्ता बनाया गया है। बता दें कि उपाध्याय को जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने भी अपनी टीम में प्रवक्ता बनाया है।रोहित मीणा सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।

[also_read ids="5592" title="ये भी पढ़ें"]

15 विशेष आमंत्रित सदस्य भी

रतलाम शहर कांग्रेस में 17 विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। इनमें पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, पूर्व शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा, राकेश झालानी, महेंद्र कटारिया, पूर्व उप महापौर सतीश पुरोहित, मुबारिक खान, जोएब आरिफ, केसरबाई, चंद्रप्रकाश पुरोहित, नरेंद्र जोशी, श्रीनिवास जाधव, शैलेंद्र सिंह अठाना, धर्मेंद्र मंडवारिया, साबिर भाई, देवचंद सांकला और भंवरसिंह चौहान शामिल हैं।

[also_read ids="5617" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 30 Apr 2026 18:26:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाणक्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा& डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला https://acntimes.com/bajirao-peshwa-lecture-ratlam-parshuram-kalyan-board-event https://acntimes.com/bajirao-peshwa-lecture-ratlam-parshuram-kalyan-board-event मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड ने किया पेशवा बाजीराव की पुण्यतिथि पर किया व्याख्यान का आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बाजीराव पेशवा परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी, चाणक्य की बुद्धि के वारिस थे। द्रोणाचार्य की व्यूह रचना को सीधे तौर पर अंगीकार करने वाले योद्धा भी बाजीराव ही थे। उन्हें शिवाजी द्वितीय भी कहा जाता है। वे शिवाजी को अपना गुरु मान कर जीवन भर उनके पदचिह्नों पर चले। उन्होंने मात्र 20 वर्ष की आयु में 41 प्रमुख युद्ध लड़े और सभी में अपराजेय रहे। उनका नाम विश्व में सर्वाधिक युद्ध लड़ने वाले और अपराजेय रहे योद्धाओं में सबसे ऊपर आता है।

[follow_us]

यह बात साहित्यकार एवं वेदों के अनुवादक डॉ. मुरलीधर चांदनावाला ने कही। वे बाजीराव पेशवा की पुण्यतिथि पर मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में व्याख्यान दे रहे थे। महज 39 वर्ष की आयु में ही तत्कालीन 70 प्रतिशत भारत पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था फिर भी वे कभी राजगद्दी पर नहीं बैठे। वे बहुत अच्छे घुड़सवार और तलवारबाज थे। चलते-चलते रणनीति बना लेते थे, अपनी शर्तों पर मनोवैज्ञानिक युद्ध लड़ते थे। उन्होंने कभी किसी को मौका ही नहीं दिया कि वह अपने आयुद्ध भंडार का उपयोग कर सके।

इतिहास में ऐसे योद्धा के बारे में नहीं पढ़ाना अफसोस की बात

बाजीराव कहते थे कि पहले अपने मन में युद्ध जीतना पड़ता है और उसके बाद मैदान में। मन में हारा व्यक्ति मैदान में नहीं जीत सकता। होल्कर, पंवार, सिंधिया, गायकवाड़ घरानों की स्थापना भी उन्हीं की देन है। 1700 में जन्मे बाजीराव का निधन 28 अप्रैल, 1740 को निमाड़ क्षेत्र के खरगोन के बेड़िया गांव के पास नर्मदा तट पर रावेरखेड़ी में हुआ। उनके जाने के बाद मराठा साम्राज्य का विस्तार उनके चारों पुत्रों ने किया। यह अफसोस की बात है कि ऐसे ऐसे महान योद्धा के बारे में हमें इतिहास में कभी पढ़ाया नहीं गया। हमें नई पढ़ी को ऐसे योद्धाओं से परिचय कराने की आवश्यकता है।

[also_read ids="5619" title="ये भी पढ़ें"]

ब्राह्मणों का इतिहास योद्धाओं का इतिहास है

साहित्यकार चांदनीवाला ने कहा कि यदि बाजीराव पेशवा के ऐसा इसलिए कर पाए क्योंकि वे ब्राह्मण थे। हमारे यहां यह माना जाता है कि ब्राह्मण का काम सिर्फ ज्ञान अर्जन, कर्मकांड और पूजा-पाठ करवाने का है जो पूर्णतः सही नहीं, ब्राह्मण वास्तव में योद्धा है। ब्राह्मणों का इतिहास योद्धाओं का इतिहास है। परशुराम जी ऋषि थे जिन्होंने ब्राह्मणों से सबसे पहले कहा था कि योद्धा बनो, योद्धा में ही भगवान का निवास है। ऋषियों ने भी यही प्रार्थना की है कि हमें योद्धा बना। अगर विचारों से कोई युद्ध लड़ सकता है तो वह केवल ब्राह्मण है। क्रांति और सृजन विचारों से ही संभव है। परशुराम कल्याण बोर्ड ने यह जो वैचारिक शुरुआत की है वह आगे भी चलते रहना चाहिए।

नविनयुक्त पदाधिकारियों का किया अभिनंदन

इससे पूर्व सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ. चांदनीवाला, मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त उज्जैन संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे, रतलाम जिला प्रभारी अजय तिवारी, विधि प्रमुख एवं रतलाम अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा तथा जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला का पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। स्वागत बोर्ड के सुशील कुमार दुबे, मिथिलेश मिश्रा, प्रभाकांत उपध्याय एवं हेमंत तिवारी सहित अन्य ने किया। ब्रह्न्न महाराष्ट्र परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनाए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता मिलिंद करंदीकर का अभिनंदन भी किया गया। तत्पश्चात संभाग अध्यक्ष लोखंडे ने भी संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण का आह्वान भी किया।

[also_read ids="5612" title="ये भी पढ़ें"]

ये उपस्थित रहे

संचालन जिला प्रचार प्रमुख पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला ने किया। आभार विधि प्रमुख राकेश शर्मा ने व्यक्त किया। व्याख्यान में प्रतिभा चांदनीवाला, डॉ. गीता दुबे, ओमप्रकाश मिश्र, सुरेश चंद्र करमरकर, विनय मोघे, महेश लोखंडे, संजय लोणकर, सूर्यकान्त उपाध्याय, छोटूभाई, बालकदास बैरागी, महेश शर्मा, सतीश राठौर, अजय शर्मा, नरेंद्र त्रिवेदी, अरविंद मिश्रा, कुंदन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

[also_read ids="5618" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 29 Apr 2026 23:40:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
RDA में भी ‘भैया जी’ का भरोसा ! मनोहर पोरवाल अध्यक्ष, गोविंद काकानी और प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष बने, समिति में दो महिलाओं को जगह, अन्य समाजों को भी साधा https://acntimes.com/ratlam-rda-appointments-manohar-porwal-chairman-kakani-soni-vice-chairman https://acntimes.com/ratlam-rda-appointments-manohar-porwal-chairman-kakani-soni-vice-chairman एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को व्यक्त किया आभार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) में पदाधिकारियों की नियुक्तियों के साथ ही एक बार फिरभैया जीफैक्टर साफ नजर आया। भाजपा नेता मनोहर पोरवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गोविंद काकानी और प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पांच सदस्यीय समिति में दो महिलाओं को शामिल करनारी शक्ति अभिनंदनपर भी फोकस किया गया है।

[follow_us]

मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बुधवार को रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) में नियुक्तियों को लेकर आदेश जारी कर दिया। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। यह आदेश मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा-40 के तहत जारी किया गया है, जो स्पष्ट रूप से बताता है कि यह एक नीतिगत और रणनीतिक निर्णय है।

अध्यक्ष पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे मनोहर पोरवाल बाजी मारने में सफल हुए। पोरवाल कैबिनेट मंत्री और रतलाम शहर विधायक चतन्य काश्यप के पसंदीदा हैं। आरडीए में पदाधिकारियों की नियुक्तियां करते समय जातिगत समीकरणों को भी ध्यान में रखा गया है। इसमें माहेश्वरी समाज से समाजसेवी गोविंद काकानी तथा स्वर्णकार समाज से प्रवीण सोनी को लिया गया है। इनमें से काकानी का नाम संघ परिवार से भी आगे बढ़ाया गया था जबकि सोनी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के करीबी माने जाते हैं। 

[also_read ids="5614" title="ये भी पढ़ें"]

हर वर्ग को साधने का प्रयास

इनके अलावा सदस्यों के रूप में राजेंद्र सिंह गोयल को लेकर राजपूत समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं धीरज व्यास को लेकर ब्राह्मण समाज को साधने का प्रयास किया गया है। ब्राह्मण समाज से ही राखी व्यास भी हैं लेकिन उन्हें नारी शक्ति अभिनंदन मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बनाया रहा है। इसी तरह किरण महावर को भी नारी शक्ति अभिनंदन मिशन का हिस्सा माना जा रहा है। शासन ने उन्हें सदस्य बनाकर आरक्षित वर्ग को भी साधने का प्रयास किया है। राजेंद्र मौर्य को भी सदस्य के रूप में आरडीए की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

सीएम मोहन यादव और मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार जताया

नियुक्तियों की सूचना मिलते ही रतलाम भाजपा में हर्ष की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त अध्यक्ष पोरवाल ने भोपाल में एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। पोरवाल का मंत्री काश्यप और नीता काश्यप ने अपने भोपाल स्थित निवास पर स्वागत किया। इधर, रतलाम में विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर नवनियुक्त आरडीए उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी।

जश्न में ये रहे शामिल

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, भावना गुर्जर, विवेक शर्मा, आकाश खड़के, निखिल बोरीवाल, नगर निगम के नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, एमआईसी सदस्य रामू डाबी, महेश अग्रवाल, नितिन लोढ़ा, पार्षद योगेश पापटवाल, सुरेश पापटवाल, विपीन पोरवाल, मुबारिक शैरानी, डॉ. इमरान हुसैन, संदीप मौर्य, राजेन्द्र सोलंकी, संजय पांडेय, विपीन श्रीमाल आदि मौजूद रहे।

[also_read ids="5618,5617" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 29 Apr 2026 22:23:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये हैं रतलाम के ‘सुपर कॉप’ ! एसपी अमित कुमार शुरू किया 'एप्रिसिएशन' कल्चर, उत्कृष्ट कार्य के लिए 9 पुलिसकर्मी सम्मानित https://acntimes.com/ratlam-police-performance-reward-model-sp-amit-kumar https://acntimes.com/ratlam-police-performance-reward-model-sp-amit-kumar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस की कार्यप्रणाली को केवल अनुशासन और डंडे तक सीमित न रखते हुए, रतलाम SP अमित कुमार ने प्रेरणादायी पहल की शुरुआत की है। अब रतलाम जिले में हर हफ्ते न केवल अपराधों की समीक्षा होगी, बल्कि "सराहनीय कार्य" करने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। एस एप्रिसिएसन कल्चर से पुलिसकर्मी प्रोत्साहित हैं।

पुलिस विभाग द्वारा एसपी कार्यालय में एक एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गाय। इसमें जिले के 09 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। अक्सर पुलिस बल कठिन परिस्थितियों में काम करता है। अतः SP अमित कुमार का मानना है कि यदि अच्छे कार्य को पहचाना जाए और रिवॉर्ड दिया जाए, तो इससे पूरे बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा (Positive Competition) पैदा होती है। इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी ने भी जवानों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ जनसेवा करने की सीख दी।

ये हैं रतलाम के 'सुपर कॉप्स'

प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, स्टेशन रोड थाना

(क्षेत्र में शांति बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य किया)

चोरी का पर्दाफाश

आरक्षक हेमंत यादव, माणकचौक थाना

(आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में माहिर)

यातायात के अनुशासक

प्रधान आरक्षक गोपाल अटोलिया, यातायात थाना

(शहर की सड़कों पर सुगम प्रबंधन में दक्ष)

जनसुनवाई के चैंपियन

आरक्षक सुरेंद्र सिंह, शहर थाना जावरा

(CM हेल्पलाइन और शिकायतों का त्वरित व संतोषजनक निराकरण किया)

प्रशासनिक दक्षता

आरक्षक चंदरसिंह मार्को (माणकचौक थाना)

(जिलाबदर जैसी जटिल फाइलों को सटीक तैयार करने में महारत)

रिकॉर्ड के जादूगर

आरक्षक सुनील राठौर, डीडी नगर थाना

(सूचनाओं के आदान-प्रदान और रिकॉर्ड संधारण में उत्कृष्ट)

नशामुक्ति के योद्धा

आरक्षक बालकृष्ण पाटीदार, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना

(MD ड्रग्स फैक्ट्री के भंडाफोड़ में साहसिक भूमिका निभाई)

संकटमोचक

आरक्षक प्रीतम लोहार, ताल थाना

(2 महीने से लापता बालक को कानपुर-UP से सुरक्षित लाने वाले)

हथियार तस्करों पर काल

आरक्षक शोभाराम शर्मा, ढोढर पुलिस चौकी

(अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ 02 आरोपियों को दबोचा)

SP का बड़ा संदेश

"पुलिसिंग केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि बेहतर समाज का निर्माण करना है। जब हमारे जवानों के काम को सम्मान मिलता है, तो उनका मनोबल दोगुना हो जाता है। यह साप्ताहिक सम्मान समारोह अब रतलाम पुलिस की नई पहचान बनेगा।"

अमित कुमार (IPS), SP रतलाम

]]>
Wed, 29 Apr 2026 20:21:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
रास्ता रोका, गुस्सा भड़का… और हो गई ठांय&ठांय, रतलाम के नेगड़दा में हुए विवाद में पिता&पुत्र घायल https://acntimes.com/ratlam-negadda-firing-over-tractor-road-block https://acntimes.com/ratlam-negadda-firing-over-tractor-road-block एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नेगड़दा गांव में रास्ता रुकने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। ट्रैक्टर हटाने की बात पर शुरू हुई बहस मारपीट और फिर फायरिंग तक जा पहुंची। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मामला नामली थाना अंतर्गत ग्राम नेगड़दा का है। यहां सोमवार रात करीब 8.15 बजे रास्ता अवरुद्ध होने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। फरियादी विक्रम जाट ने थाने में दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पिता दिनेश जाट और भाई के साथ खेती-किसानी करता है। वह रात को कार से रतलाम से अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में अशोक जाट के घर के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होने से मार्ग अवरुद्ध था। विक्रम ने हॉर्न बजाया लेकिन आरोपी ने ट्रैक्टर नहीं हटाया। इससे उसका अशोक जाट से विवाद हो गया। . के बावजूद ट्रैक्टर नहीं हटाया गया, जिससे विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि अशोक जाट और चरणसिंह ने गाली-गलौज करते हुए विक्रम जाट के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पिता दिनेश जाट और भाई को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान अशोक अपने घर से बंदूक ले आया और दिनेश जाट पर फायर कर दिया। फायरिंग में दिनेश के दोनों पैरों में छर्रे लगने से घायल हो गए, जबकि फरियादी के भाई के पैर में चोट आई।

[also_read ids="5615" title="ये भी पढ़ें"]

लाठी से भी किया हमला

इसके अलावा जितेंद्र और रमेश नामक अन्य आरोपियों ने लाठी से हमला किया। इससे दिनेश जाट को शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने फरियादी की कार पर भी पत्थर और लाठियां बरसाईं तथा तोड़-फोड़ की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की जा रही है।

[also_read ids="5614,5613" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 28 Apr 2026 23:28:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! जावरा BRC की हुई नियुक्ति, जिला पंचायत CEO ने जारी किया आदेश, जानिए& किसे मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी https://acntimes.com/brc-posted-in-jaora https://acntimes.com/brc-posted-in-jaora एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जावरा के जनपद शिक्षा केंद्र पर विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक (BRC) की नियुक्ति हो गई है। इसका आदेश कलेक्टर एवं मिशन संचालक मिशा सिंह के अनुमोदन पर जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन द्वारा जारी किया गया है।

[follow_us]

जिला शिक्षा केंद्र से जारी आदेश के अनुसार जनपद शिक्षा केंद्र जावरा के रिक्त पद के प्रभार को लेकर प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। इसमें बताया गया है कि बीआरसी की नियुक्ति के लिए पूर्व में कार्यालयीन सूचना पत्र क्रमांक/जिशिके/स्थापना/2025/464 दिनांक 06-03-2026 जारी किया गया था। इसके माध्यम से सहमति प्राप्त करने की प्रक्रिया की गई थी, जिसकी आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी।

प्राप्त सहमति पत्रों की स्क्रूटनी के बाद बीआरसी पद पर पदस्थापना का निर्णय लिया गया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़वदा में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक रूपसिंह नरोटे को सौंपी गई। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। 

बता दें, जावरा जनपद शिक्षा केंद्र में बीआरसी का पद लंबे समय से रिक्त होने से शैक्षणिक कार्यों के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी परेशानी आ रही थी। इसके चलते ही उक्त पद के लिए शिक्षकों से सहमिति चाही गई थी।

[also_read ids="5615,5614,5608,5610" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 28 Apr 2026 17:35:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
रिश्तेदार की ऐसी करतूत ! शादी में गया परिवार, सूना घर बना निशाना, सैलाना पुलिस ने 24 घंटे में खोला 5 लाख की चोरी का राज https://acntimes.com/sailana-police-solve-wedding-house-theft-ratlam https://acntimes.com/sailana-police-solve-wedding-house-theft-ratlam सूने घर और रिश्तेदार के बैग को बनाया निशाना, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के सैलाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान सूने घर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है।

[follow_us]

घटना का खुलासा मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूप में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी अमित कुमार ने किया। उन्होंने बताया फरियादी निर्मल पाटीदार, निवासी ग्राम बोदिना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 26 अप्रैल 2026 को उनके भतीजे के विवाह कार्यक्रम के दौरान पूरा परिवार घर से बाहर था। रात करीब 10 बजे लौटने पर घर के दरवाजे का नकूचा टूटा मिला और अलमारी से चांदी के आभूषण एवं नकदी गायब थे। इसी दौरान पास में दूल्हे के रिश्तेदार के बैग से भी सोने का हार और नगदी चोरी होना सामने आया। मामले में थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 141/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही सुजल पिता मुकेश पाटीदार (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम पंचेवा थाना पिपलौदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी फरियादी का रिश्तेदार ही है।

पवन चक्की के पास टीन शेड से मिले आभूषण

आरोपी की निशानदेही पर ग्राम पंचेवा के पवन चक्की क्षेत्र स्थित एक टीन शेड से चोरी गया सोने का हार और चांदी के आभूषण बरामद किए गए। वहीं नगदी आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल (MP-43-ZF-9551) की टंकी के नीचे डिक्की में छिपाकर रखी थी, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने कुल ₹5 लाख मूल्य के आभूषण, ₹21,000 नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

[also_read ids="5599,5614" title="ये भी पढ़ें"]

यह हुआ बरामद

  • सोने का हार (लगभग ढाई तोला) - करीब ₹3,00,000
  • चांदी का कंदोरा (84 ग्राम)
  • चांदी की पायजेब (148 ग्राम)
  • चांदी की पायजेब (54 ग्राम)
  • ₹21,000 नकद
  • मोटरसाइकिल MP-43-ZF-9551

इनकी भूमिका सराहनीय रही

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, सहायक उपनिरीक्षक शंकरसिंह शक्तावत, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[also_read ids="5608,5611" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 28 Apr 2026 15:24:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
काली कार बनी 'काल' ! ‘भारत सरकार’ की कार ने 65 वर्षीय वकील को टक्कर मारी, घसीटते हुए मौत के मुंह में ले गई https://acntimes.com/ratlam-black-car-lawyer-hit-and-dragged-death https://acntimes.com/ratlam-black-car-lawyer-hit-and-dragged-death एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर को महाराजा सज्जन सिंह चौराहे पर सीएसपी कार्यालय के सामने काल बन कर आई एक काली कार ने एक 65 वर्षीय वकील की जान ले ली। अनियंत्रित कार ने सिर्फ वकील को रौंदा बल्कि उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए भी ले गई। दुर्घटना में घायल वकील की मौत हो गई। भारत सरकार की प्लेट लगी यह कर रेलवे की एक महिला अधिकारी की बताई जा रही है और इसे चलाकर टक्कर मारने वाले ड्राइवर का नाम सलमान बताया जा रहा है।

[follow_us]

हादसा सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। 65 वर्षीय वकील हनुमान प्रसाद पिता भवानीलाल अग्रवाल एक्टिवा से स्टेशन रोड की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आई काली कार क्रमांक DL 4CAE 9774 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बावजूद ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और अग्रवाल को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया और फिर फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही वकील और सीएसपी भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायल अग्रवाल को जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

वकीलों ने जताया आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग की

कार की टक्कर से वृद्ध वकील की मौत से नाराज रतलाम अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अन्य वकील रात करीब 10.30 बजे स्टेशन रोड थाने पहुंच गए। उन्होंने वहां नाराजगी जताई और आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मामले में स्टेसन रोड थाने पर फरियादी अभिषेक पिता बलवंत गौतम (28) निवासी जावरा रोड, आंबेडकर नगर, रतलाम की शिकायत पर बीएनएस की धारा 106(1) एवं भादंवि की धारा 304ए के अंतर्गत अज्ञात चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

रेलवे अधिकारी अवकाश पर, चाबी ड्राइवर के पास

जिस कार की टक्कर से वकील की मौत हुई है वह रतलाम रेल मंडल की एक महिला अधिकारी के पति की है। यह दिल्ली पासिंग होकर 2007 मॉडल की कार है और अभी तक एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर ही दर्ज है। बताया जा रहा है कि इस कार को करीब 6 महीने पहले ही मुंबई से रतलाम लाया गया था। यह रेलवे अधिकारी के बंगले के गैरेज में ही खड़ी रहती है। रेलवे अधिकारी इन दिनों अवकाश पर होने से मुख्यालय से बाहर हैं। उनके द्वारा साफ-सफाई के लिए कार की चाबी सलमान नामक एक ड्राइवर को दे रखी है।

पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में कार को जब्त कर चालक सलमान को पूछताछ में लिया गया है। उसके अनुसार कार ऑटोमैटिक है। सफाई के बाद वह कार चलाने के लिए लेकर निकला था। तभी हादसा हो गया।

[also_read ids="5611" title="ये भी पढ़ें"]

अभिभाषक का हुआ अंतिम संस्कार

जानकारी के असार अभिभाषक अग्रवाल पत्नी को क्लीनिक पर दिखाने के बाद जांच रिपोर्ट लेने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। उनके दो बेटे हैं, जो पुणे में कार्यरत हैं। दिवंगत अग्रवाल की शवयात्रा मंगलवार सुबह झालानी कॉलोनी स्थित उनके निवास से से निकाली गई। शवयात्रा भक्तन की बावड़ी श्मशान घाट पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। अग्रवाल के दो बेटे हैं। अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में एडवोकेट सहित शहरवासी मौजूद रहे।

[also_read ids="5608" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 28 Apr 2026 14:48:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
ऐसे उतरा बड़ा बोझ ! एक गलती, 33 साल का मन बोझ, लेकिन अंतरात्मा के आगे झुक ही गया इंसान https://acntimes.com/ratlam-honesty-story-man-returns-money-after-33-years-emotional https://acntimes.com/ratlam-honesty-story-man-returns-money-after-33-years-emotional 1993 में मिली रकम रख ली थी, 33 साल बाद मालिक को ढूंढकर लौटाई—पश्चाताप ने दिलाया असली सुकून

एसीएन टाइम्स @ रतलाम

हर इंसान की जिंदगी में एक सच ऐसा होता है, जिससे वह भागता तो है…
लेकिन बच नहीं पाता।

रतलाम में एक शख्स ने 33 साल तक उस सच को अपने भीतर जिया और जब आखिरकार उसने उसका सामना किया, तो सिर्फ पैसे नहीं लौटे…
एक बोझ उतरा, एक आत्मा को शांति मिली।

यह कहानी है साकिर हुसैन मंसूरी की, जो आज जिला पंचायत रतलाम में सहायक सांख्यिकी अधिकारी हैं, लेकिन 33 साल पहले उन्होंने एक ऐसा निर्णय लिया था, जिसकी गूंज उन्हें जीवनभर सुनाई देती रही।

वर्ष 1993… रात करीब 10 बजे… रतलाम से जावरा का रास्ता।
अंधेरे में एक बैग मिला।
खोला तो उसमें करीब 8000 रुपये नकद, बिलबुक और कुछ जरूरी कागजात थे।

यहीं से शुरू हुई एक छोटी-सी गलती…
जिसने वक्त के साथ एक बड़ी चुप्पी का रूप ले लिया।

मंसूरी बताते हैं कि उस समय उन्होंने कागजात नष्ट कर दिए और पैसे अपने एक मित्र के साथ आधे-आधे बांट लिए।
उस पल शायद यह एक सामान्य फैसला लगा…
लेकिन वही फैसला धीरे-धीरे अंदर की आवाज़ बन गया।

साल गुजरते गए… जिंदगी आगे बढ़ती रही…
लेकिन एक सवाल बार-बार लौटता रहा-
यह पैसा आखिर किसका था?”

और हर बार उस सवाल के साथ एक अधूरापन भी।

आखिरकार, 33 साल बाद मंसूरी ने उस आवाज़ को अनसुना करना बंद कर दिया।
उन्होंने उस अंजान व्यक्ति को ढूंढने की ठानी, जिसकी अमानत उनके पास थी।

यह तलाश आसान नहीं थी…
लेकिन शायद सच्चाई की अपनी जिद होती है।

लंबे प्रयासों के बाद आखिरकार उस बैग के असली मालिक का पता चल गया-
साईं दीप मेडिकल एजेंसी के श्री बालकृष्ण जी।
संयोग देखिए… वे उनके कॉलेज के मित्र ही निकले।

इस बीच, उस समय उनके साथ रहे मित्र का निधन हो चुका था।
ऐसे में मंसूरी ने सिर्फ अपना नहीं, बल्कि अपने दिवंगत मित्र का हिस्सा भी जोड़कर पूरी राशि लौटाने का निर्णय लिया।

जब उन्होंने यह रकम वापस सौंपी, तो सिर्फ पैसे नहीं लौटाए…
उन्होंने 33 साल का एक अधूरा अध्याय पूरा किया।

विनम्रता के साथ क्षमा मांगते हुए उन्होंने कहा-
गलती इंसान से ही होती है, लेकिन अंतर्मन उसे कभी माफ नहीं करता।
सुकून तब मिलता है, जब हम हिम्मत करके उसे सुधारते हैं।”

यह सिर्फ 8000 रुपये लौटाने की कहानी नहीं है।
यह उस अदृश्य बोझ की कहानी है, जिसे हम अपने भीतर ढोते रहते हैं…
और उस पल की, जब हम उसे उतारने का साहस जुटाते हैं।

]]>
Mon, 27 Apr 2026 21:55:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी बने अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त, जल्द गठित होंगी संभाग, जिला और नगर इकाइयां https://acntimes.com/ratlam-mp-parashuram-kalyan-board-appointments-anurag-lokhande-ajay-tiwari https://acntimes.com/ratlam-mp-parashuram-kalyan-board-appointments-anurag-lokhande-ajay-tiwari एडवोकेट राकेश शर्मा को जिला विधिक प्रभारी और पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला को जिला प्रचार प्रमुख का दायित्व

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासन द्वारा गठित मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उज्जैन संभाग का प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर अब अजय तिवारी बोर्ड के जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। तिवारी जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का ऐलान करेंगे।

यह जानकारी मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे ने सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा भगवान श्री परशुराम जी पर महानाट्य का मंचन किया गया था। इसमें बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने नई नियुक्तियों को लेकर चर्चा की थी। पं. राजोरिया ने उन्हें (लोखंडे) उज्जैन संभाग का प्रभारी तथा डॉ. राजेश शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इससे रिक्त हुए रतलाम जिला प्रभारी के पद पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी अजय तिवारी को नियुक्त किया गया है।

लोखंडे ने बताया जिला प्रचार प्रमुख पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला की जिम्मेदारी को निरंतर रखा गया है। इसके साथ ही विधिक प्रभारी का दायित्व रतलाम अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा को दिया गया है। बोर्ड में कलेक्टर के पूर्व कार्यालय अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय को भी जोड़ा गया है। संभाग, जिला और नगर की नई टीमों का गठन भी जल्द किया जाएगा।

बाजीराव पेशवा को लेकर व्याख्यान 28 अप्रैल को

संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे ने मप्र शासन द्वारा परशुराम कल्याण बोर्ड के गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड ब्राह्मणों के हित के लिए तो काम करेगा ही, समस्त सनातन समाज की बेहतरी के लिए तत्पर रहेगा। लोखंडे ने बताया कि ब्राह्मण समाज के पुरोधाओं ने सिर्फ अपने समाज के लिए नहीं, बल्कि सभी की भलाई के लिए कार्य किया है। लोखंडे के अनुसार परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा 28 अप्रैल 2026 को शाम 7.30 बजे सर्किट हाउस में श्रीमंत बाजीराव पेशवा की पुण्यतिथि पर एक व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य वक्ता वेदों के अनुवादक और साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला होंगे।

[also_read ids="5611,5608" title="ये भी पढ़ें"]

परशुराम के फरसे के लेकर करेंगे बात

एक प्रश्न के जवाब में लोखंडे ने कहा कि नगर निगम द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के अस्त्र फरसे की स्थापना को लेकर निर्णय लिया गया था। इसे जल्द से जल्द लगाया स्थापित किया जाना चाहिए। इस बारे में महापौर और निगम आयुक्त से चर्चा की जाएगी। पत्रकार वार्ता नवनियुक्ति जिला प्रभारी अजय तिवारी ने अपनी प्राथमिकता भी बताई। इस दौरान जिला सचिव लगन शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, विधिक प्रभारी राकेश शर्मा, नगर सचिव चेतन्य शर्मा, प्रभाकांत उपाध्याय, राजेश व्यास उपस्थित रहे।

[also_read ids="5610,5605" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 27 Apr 2026 20:07:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
धराड़ हिंसा मामला ! ‘शेरू चाचा’ को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज कर दी जमानत याचिका https://acntimes.com/dharad-violence-case-sheru-chacha-anticipatory-bail-rejected https://acntimes.com/dharad-violence-case-sheru-chacha-anticipatory-bail-rejected एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के धराड़ में शादी समारोह के दौरान भड़की हिंसा के मुख्य आरोपियों में शामिल ‘शेरू चाचा’ को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गंभीर धाराओं वाले इस केस में उम्र और बीमारी का तर्क भी काम नहीं आया। अदालत ने साफ कहा, अपराध की गंभीरता के आगे राहत नहीं दी जा सकती।

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार के अनुसार 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 11.20 बजे ग्राम धराड़ में एजाज खान के यहां शादी के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। फरियादी कबीर बाघेला अपने साथियों राहुल पंवार, देवसिंह चावड़ा, अंकित पाटीदार, धर्मेन्द्र सिसौदिया, अर्जुन टांक के साथ मौजूद था। तभी इंदौर से आए फरदीन और जीशन ने चाकू से हमला कर दिया। उनके 15 से 20 साथियों ने पथराव कर मारपीट की। हमले में आदित्य वर्मा और रूपसिंह चंद्रावत को चाकू लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पथराव में अशोक पाटीदार, त्रिलोक प्रजापत और बादल राणा भी घायल हुए।

घटना के बाद से फरार है बुजुर्ग शेरू चाचा

मामले में शेरू चाचा, साहिद शेख, गुड्डू शेख, आर्यन खान, आशिफ, रेहान, इद्रीश, जावेद, अबरार, सिकंदर, वसीम और इमरान खान सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। कबीर बाघेला की शिकायत पर थाना बिलपांक में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ और अधिकतर आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो गई, लेकिन शेरू चाचा घटना के बाद से फरार बताया गया।

[also_read ids="5608" title="ये भी पढ़ें"]

जमानत के लिए दिया उम्र और बीमारी का तर्क

इसी बीच शेरू चाचा ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर कर 71 वर्ष की उम्र, शुगर, ब्लड प्रेशर और गंभीर हृदय रोग का हवाला दिया। हालांकि, सप्तम अपर सत्र न्यायालय राजेश नामदेव ने केस की गंभीरता को देखते हुए स्पष्ट किया कि इस स्तर के अपराध में राहत नहीं दी जा सकती और अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया।

[also_read ids="5603" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 27 Apr 2026 19:20:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
Global मंच पर SYSITS ! रतलाम के व्याख्याताओं ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव, ICLASM 2026 में देश&विदेश के विशेषज्ञों के साथ प्रस्तुत किए शोध पत्र https://acntimes.com/sysits-ratlam-international-conference-iclasm-2026 https://acntimes.com/sysits-ratlam-international-conference-iclasm-2026 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS) के प्रबंधन संकाय के पांच व्याख्याताओं ने प्रूडेंस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 (ICLASM 2026) में भाग लेकर शहर का गौरव बढ़ाया। उन्होंने  अपने शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए वैश्विक मंच पर संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। कॉन्फ्रेंस क्वांटम यूनिवर्सिटी, रुड़की (उत्तराखंड) द्वारा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

कॉन्फ्रेंस में श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS) की ओर से प्रबंधन विभाग प्रभारी रश्मि चौहान, शैलेश शाह, मनीषा राठौर, अंशिता शर्मा और प्रियंका पाठक ने भाग लिया। उन्होंने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान व्याख्याताओं को अपने विचार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखने का अवसर मिला, जो उनके लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव रहा।

इन वक्ताओं ने भी व्यक्त किए विचार

सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। इनमें ऑस्ट्रेलिया के एनालिटिक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेलबर्न से एसोसिएट डीन डॉ. माइकल बारोन, मलेशिया की ग्लोबल नेक्स्ट यूनिवर्सिटी से डॉ. मुथमाइनाह, मेलबर्न की ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज कमर्शियलाइजेशन प्राइवेट लिमिटेड के CEO डॉ. क्रिस सोतिरोपुलस और फिजी नेशनल यूनिवर्सिटी के डॉ. सुरेश कुमार पांडे शामिल रहे।

प्रबंधन का आभार व्यक्त किया

कॉन्फ्रेंस में भागीदारी के लिए महाविद्यालय के निदेशक लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के बाद प्रबंधन संकाय के व्याख्याताओं ने वाइस चेयरमैन वरदान शर्मा और उमेश शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय भागीदारी जारी रखी जाएगी, जिससे शिक्षकों का निरंतर ज्ञानवर्धन होता रहे।

]]>
Mon, 27 Apr 2026 00:29:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
सावधान ! आप ऐसी LINK पर न करें Like वरना खाली हो जाएगा बैंक एकाउंट, रतलाम पुलिस ने ऐसी ही ठगी का किया है पर्दाफाश https://acntimes.com/ratlam-cyber-police-exposed-task-fraud-gang https://acntimes.com/ratlam-cyber-police-exposed-task-fraud-gang 'लाइक' के लालच में लूटाने वालों को पुलिस ने पहुंचाया हवालात, फरार आरोपी की तलाश जारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आपके व्हाट्सएप पर भी "घर बैठे लाखों कमाएं" या "प्रोडक्ट लाइक करो और पैसा पाओ" जैसा कोई लिंक आया है, तो संभल जाइए ! यह आपके बैंक अकाउंट को 'निल बटे सन्नाटा' करने का नया जाल है। रतलाम पुलिस ने इसी जाल को बुनने वाले ग्वालियर के दो शातिर ठगों को दबोचकर एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

[follow_us]

पुलिस के अनुसार इस ठगी का शिकार बनी एक महिला को व्हाट्सएप पर एक 'लुभावना' लिंक मिला था। मामला “Promotion Pioneers-1” नामक एक फर्जी एप का था। ठगों ने पहले छोटे-छोटे टास्क दिए और उन पर कमीशन देकर महिला का भरोसा जीत लिया। जब महिला को लगा कि यहाँ तो 'पैसों की बारिश' हो रही है, तब असली खेल शुरू हुआ। ठगों ने अलग-अलग क्यूआर कोड भेजकर फरियादिया से किस्तों में कुल ₹1,24,100/- जमा करवा लिए। जब बारी पैसा वापस लेने की आई, तो ठगों ने बहानों की झड़ी लगा दी और आखिर में संपर्क काट दिया।

पुलिस ने की 'सर्जिकल स्ट्राइक', ग्वालियर पहुंची

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में साइबर सेल और थाना माणकचौक की टीम ने डिजिटल ट्रेल का ऐसा पीछा किया कि ठग ग्वालियर के करहिया और डबरा तक जा छिपे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शंस की कड़ियों को जोड़ते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राकेश मेहरा, जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक रवींद्र शुक्ला, हिम्मत सिंह, आरक्षक मोरसिंह और राहुल पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल, तीसरा आरोपी रिंकेश (ग्वालियर) फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों का कच्चा चिट्ठा

  • करन कुशवाह (ग्वालियर) : इसने अपना बैंक खाता कमीशन के लालच में ठगों को 'म्यूल अकाउंट' के रूप में इस्तेमाल करने के लिए दिया था।
  • दीपू कुशवाह (डबरा) : यह वह मास्टरमाइंड है जिसने करन को लालच देकर उसका अकाउंट खुलवाया और ठगी की रकम को चैनलाइज किया।

'म्यूल अकाउंट' का ऐसा खेल

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये गिरोह कमीशन का लालच देकर भोले-भाले या पैसों के लालची लोगों के नाम पर बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) खुलवाते हैं। सारा पैसा इन्हीं खातों में मंगाया जाता है ताकि पुलिस असली सरगना तक न पहुँच सके। लेकिन रतलाम पुलिस की पैनी नजर से ये डिजिटल चोर बच नहीं सके।

[also_read ids="5591,4945" title="ये भी पढ़ें"]

रतलाम पुलिस और एसीएन टाइम्स अपील

अनजान लिंक पर क्लिक न करें : घर बैठे पैसा कमाना इतना आसान नहीं है।

क्यूआर कोड मतलब 'पैसे देना' : किसी से पैसा लेने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं होती, यह सिर्फ पैसा भेजने के लिए होता है।

तुरंत सूचना दें : अगर आपके साथ ठगी हो, तो बिना देर किए 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

[also_read ids="5585,5581" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 26 Apr 2026 20:56:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
चार गुना भूमि अधिग्रहण मुआवजा देने के निर्णय से किसानों में हर्ष, मुख्यमंत्री की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का किया अभिनंदन https://acntimes.com/land-acquisition-compensation-farmers-cm-mohan-yadav-chaitanya-kashyap-felicitations https://acntimes.com/land-acquisition-compensation-farmers-cm-mohan-yadav-chaitanya-kashyap-felicitations एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों की भूमि के अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के किसानों में हर्ष की लहर है। इस निर्णय से हर्षित किसानों की ओर से रविवार को मुख्यमंत्री की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया गया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल ने मुआवजे के निर्णय पर सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। कैबिनेट मंत्री काश्यप ने इस दौरान कहा कि किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकसित भारत 2047 की जो संकल्पना की है किसानों की उन्नति से उसे पूर्ण करने में बहुत मदद मिलेगी। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, राहुल सिंह, हंसराज छाबड़ा, दिग्विजयसिंह लुनेरा, कृष्णा शर्मा, राजु गामड़ आदि मौजूद रहे।

]]>
Sun, 26 Apr 2026 17:51:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
मेल&मिलाप : भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात, संगठन विस्तार पर दिया जोर https://acntimes.com/vipalav-jai--bjym-general-secretary-meeting-top-leaders-mp https://acntimes.com/vipalav-jai--bjym-general-secretary-meeting-top-leaders-mp एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने भोपाल और उज्जैन में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सक्रियता की सराहना की।

विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वी.डी. शर्मा से भेंट की। सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। नेताओं ने उन्हें युवाओं के बीच संगठन को और प्रभावी बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं विप्लव जैन ने आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए कार्य करते हुए नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

[also_read ids="5602" title="ये भी पढ़ें"]

लगातार दौरे, कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद से ही विप्लव जैन प्रदेशभर में सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे लगातार विभिन्न शहरों का दौरा कर संगठनात्मक बैठकों में भाग ले रहे हैं और युवा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनके दौरों के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। संगठन द्वारा दावा किया जा रहा है कि जैन की सक्रियता से भाजयुमो को प्रदेश में नई गति मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

[also_read ids="5598" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 26 Apr 2026 16:09:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
IAS का 'रॉयल' संदेश ! जीवन में सफलता की कुंजी डिग्री से नहीं, बल्कि मेहनत, स्किल और डिजिटल अनुशासन है& राहुल जैन https://acntimes.com/rahul-jain-ias-motivation-session-royal-college-ratlam https://acntimes.com/rahul-jain-ias-motivation-session-royal-college-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज में मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ IAS अधिकारी राहुल जैन ने विद्यार्थियों को सफलता के मूल मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी हैं।

रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज में विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरक मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में भारत सरकार के वित्त आयोग में संयुक्त सचिव राहुल जैन (IAS) ने रोजगार, स्वरोजगार और आध्यात्म जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। अध्यक्षता रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने की। चेयरमैन गुगालिया ने राहुल जैन का परिचय देते हुए बताया कि वे 2005 बैच (मध्यप्रदेश कैडर) के IAS अधिकारी हैं और ग्वालियर, रीवा व नर्मदापुरम जिलों में कलेक्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। वे चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं और वर्तमान में वित्त आयोग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

कौशल विकास का महत्व अकादमिक डिग्री से अधिक

संवाद के दौरान राहुल जैन ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, कॉरपोरेट मित्र पोर्टल और iGOT प्लेटफॉर्म जैसी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास का महत्व अकादमिक डिग्री से कहीं अधिक बढ़ गया है। विद्यार्थियों को किताबों के ज्ञान के साथ-साथ उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेहनत और निरंतर प्रयास का कोई विकल्प नहीं होता।

तकनीक का उपयोग अपनी कार्यक्षमता बढ़ाे के लिए करें

राहुल जैन ने डिजिटल अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि तकनीक का उपयोग अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए करें, न कि केवल समय व्यतीत करने के लिए। उन्होंने अपने संबोधन में आध्यात्मिक मूल्यों को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था और संस्कार ही हमारी असली पूंजी हैं। परिवार, समाज और संस्कार मिलकर व्यक्तित्व को मजबूत बनाते हैं, जिन्हें आधुनिकता की दौड़ में नहीं खोना चाहिए।

कार्यक्रम में ओम अग्रवाल, मांगीलाल जैन, अजय बाकीवाला सहित संस्थान के प्राचार्य मनीष सोनी, कल्पना पाटीदार, अमित शर्मा, कपिल कैरोल, दीपिका कुमावत, संदीप सिद्ध, समीक्षा मेहरा, ज्योत्सना सोलंकी, मृदुला उपाध्याय सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संचालन बी. एड. प्राचार्य आर. के. अरोरा ने किया। आभार प्रबंधन संकाय के प्राचार्य प्रवीण मंत्री ने व्यक्त किया।

]]>
Sun, 26 Apr 2026 15:51:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
Fire Safety बूस्ट ! 2.97 करोड़ रुपए से बनेगा अत्याधुनिक फायर स्टेशन, मंत्री काश्यप बोले& यह बदलते रतलाम की नई पहचान https://acntimes.com/ratlam-modern-fire-station-bhumi-pujan-chetanya-kashyap https://acntimes.com/ratlam-modern-fire-station-bhumi-pujan-chetanya-kashyap पलसोड़ा में 1 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा फायर स्टेशन, 10 फायर वाहनों की सुविधा; आसपास के क्षेत्रों को भी मिलेगा सीधा लाभ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के बीच अब अग्निशमन सेवाओं को भी आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्राम पलसोड़ा में अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में किया गया। मंत्री काश्यप ने इसे “बदलते रतलाम की तस्वीर” बताते हुए शहर को महानगर की दिशा में बढ़ता कदम बताया।

[follow_us]

रतलाम में अग्नि सुरक्षा को नई मजबूती मिलने जा रही है। ग्राम पलसोड़ा में 2.97 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन का निर्माण होगा। मुख्य अतिथि काश्यप ने कहा कि रतलाम अब महानगर बनने की दहलीज पर है और ऐसे बुनियादी ढांचे शहर की नई पहचान बनेंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य ऐसा रतलाम बनाना है, जहां हर सुविधा उपलब्ध हो और बाहर से आने वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।

10 अग्निशमन वाहनों के लिए होगी आधुनिक पार्किंंग

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि करीब 2.97 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह फायर स्टेशन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा। इसके लिए शासन द्वारा ग्राम पलसोड़ा में 1 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। प्रस्तावित फायर स्टेशन में 10 अग्निशमन वाहनों के लिए आधुनिक पार्किंग, सुसज्जित कंट्रोल रूम, फायर कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कक्ष, पेवर ब्लॉक, सीसी एप्रोच रोड और ट्यूबवेल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

[also_read ids="5602" title="ये भी पढ़ें"]

आपातकालीन क्षमता बढ़ेगी

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि इस परियोजना से अग्निशमन सेवाओं की गुणवत्ता और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और मजबूत होगी। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि शहर में लंबे समय से आधुनिक फायर स्टेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और अब यह परियोजना नागरिकों के लिए राहत लेकर आएगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्य का शुभारंभ किया। संचालन एमआईसी सदस्य ने किया। आभार एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया ने माना।

]]>
Sun, 26 Apr 2026 15:28:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्मृति अनंत ! भाजपा विधायक मथुरालाल डामर ने पुत्र की स्मृति में श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम को भेंट किया पानी का टैंकर व ट्रैक्टर https://acntimes.com/ratlam-bjp-mla-tankers-tractors-donates https://acntimes.com/ratlam-bjp-mla-tankers-tractors-donates एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने अपने दिवंगत पुत्र जगदीश डामर की 5वीं पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर उन्होंने श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम (अमलेटा) में एक पेयजल टैंकर एवं एक ट्रैक्टर भेंट किया।

टैंकर एवं ट्रैक्टर प्राप्त होने पर आश्रम के आचार्य अवधूत श्री विश्वानंद बापजी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने 29 अप्रैल 2026 तक चलने वाली भागवत ज्ञान गंगा कथा में विधायक को महाआरती में पधारने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ता और नागरिकों को भी आयोजन में सम्मिलित होने के लिए कहा।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि धनन्नालाल डामर, अभिषेक डामर, ग्रामीण भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, पंचायतों के सरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

]]>
Sat, 25 Apr 2026 23:20:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
Good News ! रतलाम में ASE कोचिंग इंस्टिट्यूट का विस्तार, फाउंडेशन से लेकर NEET&JEE तक की तैयारी का नया विकल्प https://acntimes.com/ase-coaching-ratlam-competitive-exam-preparation https://acntimes.com/ase-coaching-ratlam-competitive-exam-preparation एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शिक्षा क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर एक और संगठित विकल्प जुड़ गया है। ASE कोचिंग इंस्टिट्यूट ने शहर में अपनी सेवाएं शुरू करते हुए छात्रों को फाउंडेशन से लेकर उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उपलब्ध कराने का दावा किया है।

शहर में ASE कोचिंग इंस्टिट्यूट ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। संस्थान के अनुसार, यहां कक्षा 8वीं से 10वीं तक की फाउंडेशन कक्षाओं के साथ-साथ NEET, JEE, Nursing, LLB, ADPO, Civil Judge और विभिन्न शासकीय नौकरियों की तैयारी करवाई जा रही है।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से छात्रों को प्रतिस्पर्धी माहौल में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार कर रहा है। संस्थान के पास 26 वर्षों का अनुभव है और अब तक 15,000 से अधिक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने का दावा किया गया है।

यूनीक एकेडमिक असेसमेंट सिस्टम पर जोर

संस्थान की प्रमुख विशेषताओं में एक एकेडमिक असेसमेंट सिस्टम शामिल है। इसके तहत प्रवेश से पहले विद्यार्थियों का टेस्ट लिया जाता है। विषय विशेषज्ञों द्वारा किए गए इस मूल्यांकन के आधार पर छात्रों की क्षमता और कमजोरियों की पहचान की जाती है। संस्थान के अनुसार, इस प्रक्रिया के जरिए निम्न सुविधाएं दी जाती हैं, जिससे तैयारी को परिणाम-केंद्रित बनाया जा सके।

  • छात्रों को उनकी क्षमता के अनुरूप मार्गदर्शन
  • कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान
  • पर्सनलाइज्ड स्टडी प्लान

सुविधाओं में परिवहन सेवा भी शामिल

विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्थान द्वारा पिक-अप और ड्रॉप सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे अभिभावकों को बच्चों के आवागमन को लेकर अतिरिक्त सहूलियत मिलती है। संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक 9993988801 पर “Hi” भेजकर कोर्स, फीस और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एजुकेशन सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा

रतलाम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। ऐसे में नए संस्थानों के प्रवेश से छात्रों के पास विकल्प बढ़ रहे हैं, वहीं गुणवत्ता और परिणाम को लेकर संस्थानों के सामने चुनौती भी बढ़ती जा रही है।

[also_read ids="5594" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 25 Apr 2026 20:12:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
सैलाना डस्टबिन 'कांड' ! नगर परिषद के 'स्टोर' में कैद हैं 7000 डस्टबिन, विधायक का सवाल& जनता के हक पर ताला क्यों? https://acntimes.com/sailana-mla-kamleshwar-dodiyar-letter-collector-dustbin-distribution-delay https://acntimes.com/sailana-mla-kamleshwar-dodiyar-letter-collector-dustbin-distribution-delay डस्टबिन घोटाले को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कलेक्टर को लिखा स्मरण पत्र

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वच्छता के बड़े-बड़े दावों के बीच नगर परिषद सैलाना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल भारत आदिवासी पारटी (BAP) विधायक कमलेश्वर डोडियार ने उठाए हैं। आरोप है कि नगर में गीले एवं सूखे कचरे के पृथकीकरण के लिए खरीदे गए लगभग 7000 डस्टबिन आज भी गोदामों में पड़े धूल खा रहे हैं। नतीजतन शहर की सड़कों पर गंदगी का अंबार लगातार बढ़ता जा रहा है।

मामले में विधायक डोडियार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर मिशा सिंह को पत्र लिखकर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) और अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बेहतर प्रदर्शन के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं।

बैठकों में यह बात सामने आ चुकी है कि घर-घर कचरा संग्रहण के दौरान गीले और सूखे कचरे का पृथकीकरण सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। इसके चलते पूरी स्वच्छता व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले वितरित किए गए हरे-नीले डस्टबिन अब टूट-फूटकर बेकार हो चुके हैं, जिससे लोग मजबूरन कचरा खुले में फेंक रहे हैं।

[follow_us]

विधायक डोडियार ने अपने पत्र (क्रमांक 239/VIP/2026) में बताया कि नगर परिषद सैलाना ने काफी समय पहले लगभग 7000 डस्टबिन क्रय किए थे। अत्यंत खेद का विषय है कि महीनों बीत जाने के बाद भी इनका वितरण आम नागरिकों को नहीं किया गया। होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बड़े डस्टबिन देने के निर्देश भी दिए गए थे, इस पर अब तक अमल नहीं हो सका है। इससे पहले भी विधायक ने 5 फरवरी 2026 को पत्र लिखकर अवगत कराया था, लेकिन परिषद के जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

विधायक के निर्देश-पत्रों को किया नजरअंदाज

सबसे अहम बात यह है कि विधायक द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों और पत्रों को भी नगर परिषद ने नजरअंदाज किया। इस पर नाराजगी जताते हुए विधायक डोडियार ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि की बातों को ही अनसुना किया जा रहा है, तो आम जनता की समस्याओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि डस्टबिन खरीदे जाने के बावजूद उनका वितरण न होना प्रशासनिक लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है। इसका सीधा असर शहर की स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों पर भी पड़ रहा है।

[also_read ids="5601" title="ये भी पढ़ें"]

जिम्मेदार अधिकारी पर हो सख्त कार्रवाई

विधायक के अनुसार नगर परिषद सीएमओ मनोज शर्मा ने पूर्व में कहा था कि मार्च के प्रथम सप्ताह में नगर में हरे-नीले डस्टबिन का वितरण शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। विधायक ने पत्र में सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि डस्टबिन वितरण न होने के कारण सैलाना की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है, जो कभी भी बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

नगर परिषद अध्यक्ष ने भी किया था वादा

पत्र में बताया गया है कि नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने भी दावा किया था कि स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले सुनियोजित तैयारियां की जा रही हैं और डस्टबिन का वितरण शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए इसे “समझ का फेर” बताया था। इसके बावजूद अब तक जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही है। हालात यह संकेत दे रहे हैं कि नगर परिषद के जिम्मेदार पदाधिकारियों की उदासीनता के चलते न केवल विधायक के निर्देशों को नजरअंदाज किया गया, बल्कि शहर की स्वच्छता भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

[also_read ids="5409" title="ये भी पढ़ें"]

अब शुरू हुआ वितरण

नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि शनिवार सुबह से डस्टबिन का वितरण शुरू कर दिया गया है। शुरुआत वार्ड क्रमांक 11 से हुई। अध्यक्ष ने नागरिकों से अनुरोध किया कि हरी डस्टबिन में गीला कचरा (बची हुई सब्जियां आदि) तथा नीली रंग की डस्टबिन में सूखा कचरा (कागज व अन्य घरेलू कचरा) रखें और निर्धारित कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें।

]]>
Sat, 25 Apr 2026 19:32:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
रिश्वत नहीं दी तो झूठी रिपोर्ट ! वन स्टॉप सेंटर की अधिकारी नीता परिहार पर लगा गंभीर आरोप, कलेक्टर और एसपी से शिकायत https://acntimes.com/ratlam-one-stop-center-nita-parihar-allegation https://acntimes.com/ratlam-one-stop-center-nita-parihar-allegation दुष्कर्म केस में समझौते की फर्जी बात जोड़ने का आरोप, पीड़िता बोली 'मेरे बयान तोड़े-मरोड़े'

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना रोड क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने वन स्टॉप सेंटर की अधिकारी नीता परिहार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी अमित कुमार और कलेक्टर मिशा सिंह को शिकायत सौंपी है। इसमें कहा गया है कि वन स्टॉप सेंटर की एक अधिकारी ने मध्यस्थ के जरिए कथित रूप से रिश्वत मांगी गई और राशि नहीं देने पर झूठी रिपोर्ट तैयार कर दी गई।

पीड़िता के अनुसार, उसके पति का स्वर्गवास हो चुका है और उसने लोहार रोड निवासी हितेश पिता सुंदरलाल राठौड़ के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला महिला थाना में दर्ज कराया था। इस प्रकरण में वन स्टॉप सेंटर की ओर से भी कार्रवाई हुई, जिसकी जांच अधिकारी नीता परिहार द्वारा की गई।

पीड़िता का आरोप है कि जब आरोपी हितेश राठौड़ ने न्यायालय में जमानत आवेदन प्रस्तुत किया, तब दस्तावेजों के साथ वन स्टॉप सेंटर की एक रिपोर्ट भी लगाई गई। इस रिपोर्ट में दर्शाया गया कि पीड़िता आरोपी से समझौता करना चाहती है और अभिषेक नामक एक व्यक्ति से विवाह करना चाहती है। पीड़िता का कहना है कि उसने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। उसके मुताबिक रिश्वत नहीं देने के कारण उसके कथनों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जिससे प्रकरण कमजोर हो सके।

कैफे में रिश्वत मांगने का आरोप

शिकायत में उल्लेख है कि मध्यस्थ आशीष द्वारा शहर के एक कैफे में कथित रूप से रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़िता ने पैसे देने से इनकार किया, जिसके बाद विवादित रिपोर्ट तैयार किए जाने का आरोप लगाया गया है।

[also_read ids="5570" title="ये भी पढ़ें"]

अभिषेक ने भी दर्ज कराई आपत्ति

रिपोर्ट में जिन अभिषेक का नाम जोड़ा गया, उन्होंने भी एसपी को अलग से शिकायत देकर कहा है कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। उनके अनुसार, वे कभी वन स्टॉप सेंटर नहीं गए और कैफे में कथित रिश्वत मांग का उन्होंने विरोध किया था। रंजिश के चलते उनका नाम जोड़कर झूठी रिपोर्ट तैयार करने का आरोप उन्होंने लगाया है।

जांच और कार्रवाई की मांग

पीड़िता और अभिषेक, दोनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या रुख अपनाते हैं।

आरोप निराधार, हमारा काम सिर्फ काउंसलिंग का

मामले में नीता परिहार का कहना है कि महिला द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं वे निराधार हैं और मेरी छवि धूमिल करने के लिए ऐसे आरोप लगाए गए हैं। मेरे द्वारा किसी से किसी भी प्रकार की कोई राशि की मांग नहीं की गई है। परिहार के अनुसार हमारा काम पीड़िताओं को मदद करने का है। हमारे स्तर पर सिर्फ काउंसलिंग होती है। इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। 

[also_read ids="5409" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 25 Apr 2026 18:08:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में नरवाई जलाने वाले 114 किसानों पर भारी जुर्माना; अब तक 1.10 लाख वसूले, सैटेलाइट से रखी जा रही है पैनी नजर https://acntimes.com/ratlam-news-stubble-burning-penalty-satellite-monitoring https://acntimes.com/ratlam-news-stubble-burning-penalty-satellite-monitoring जिले में अब तक 296 घटनाएं दर्ज, सबसे ज्यादा आलोट और ग्रामीण क्षेत्रों में सुलग रही है आग

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में गेहूं की कटाई के बाद खेतों में नरवाई (फसल अवशेष) जलाने वाले किसानों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बार-बार समझाइश और आधुनिक मशीनों के प्रदर्शन के बावजूद कई किसान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे किसानों पर शासन के निर्देशानुसार अब तक कुल 1 लाख 10 हजार रुपए का अर्थदंड (जुर्माना) लगाया जा चुका है।

[follow_us]

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास आर. के. सिंह ने बताया कि प्रशासन अब तकनीक के सहारे खेतों की निगरानी कर रहा है। सैटेलाइट से प्राप्त डेटा के अनुसार जिले में अब तक नरवाई जलाने की 296 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 114 प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया है, जबकि शेष मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक सिंह ने चेतावनी दी है कि मिट्टी की सेहत से खिलवाड़ पड़ेगा महंगा प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि नरवाई जलाना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह खेत की मिट्टी के लिए भी घातक है। आग लगाने से मिट्टी के मित्र कीट मर जाते हैं और उसकी उपजाऊ शक्ति खत्म हो जाती है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान भाई नरवाई जलाने के बजाय इसे खाद में बदलें। इससे मिट्टी में पोषक तत्व बढ़ेंगे और जलधारण क्षमता में भी सुधार होगा। जलवायु अनुकूल खेती अपनाएं और भारी जुर्माने व कानूनी कार्रवाई से बचें।

कहां कितनी घटनाएं दर्ज

  • आलोट: 78 घटनाएं (सबसे अधिक)

  • रतलाम ग्रामीण: 53 घटनाएं

  • पिपलौदा: 51 घटनाएं

  • ताल: 37 घटनाएं

  • रतलाम शहर: 36 घटनाएं

  • जावरा: 30 घटनाएं

  • सैलाना: 07 घटनाएं

  • बाजना: 04 घटनाएं

[also_read ids="5591" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 25 Apr 2026 16:32:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
तत्परता से सफलता ! रतलाम कोर्ट गेट से चोरी हुई पूर्व पार्षद की बाइक, CCTV ने खोल दिया राज, पुलिस और एडवोकेट की सक्रियता से एक घंटे में हो गई बरामद https://acntimes.com/ratlam-court-bike-theft-cctv-recovery https://acntimes.com/ratlam-court-bike-theft-cctv-recovery पूर्व पार्षद की मोटरसाइकिल उठाकर ले गया था युवक, कैमरों की मदद से लोकेशन ट्रेस कर तुरंत पकड़ी गई

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के न्यायालय परिसर में शनिवार दोपहर एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया। पुलिस और अभिभाषकों की सक्रियता से कुछ ही समय में उसे बरामद कर लिया गया। चोरी गई मोटरसाइकिल भाजपा के पूर्व पार्षद की थी।

जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1 बजे पूर्व पार्षद सुरेंद्र जोशी एक मामले में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे थे। करीब एक घंटे बाद जब वे गेट नंबर 2 पर लौटे, तो उनकी हीरो होंडा मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। घटना की सूचना तत्काल जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा को दी गई, जिन्होंने स्टेशन रोड थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई। 

हेड कांस्टेबल जितेंद्र बघेल ने चीता फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। इसी दौरान एडवोकेट शेख रईस कुरैशी को भी जानकारी दी गई। उनकी सतर्कता और टीम के समन्वय से वाहन को पुराने एसपी कार्यालय गेट के पास से बरामद कर लिया गया।

CCTV चालू होने का मिला सीधा फायदा

इस घटना में कोर्ट परिसर में चालू CCTV कैमरों की अहम भूमिका रही। हाल ही में जिला अभिभाषक संघ के नए अध्यक्ष द्वारा लंबे समय से बंद पड़े कैमरों को पुनः चालू कराया गया था। इसी का परिणाम रहा कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और लोकेशन ट्रेस करना आसान हुआ।

[also_read ids="5591" title="ये भी पढ़ें"]

जताया आभार, दिया संदेश

वाहन मिलने के बाद पूर्व पार्षद सुरेंद्र जोशी ने अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा, पुलिस प्रशासन, हेड कांस्टेबल जितेंद्र बघेल, एडवोकेट शेख रईस कुरैशी तथा डॉ. ईश्वर बोराना (हाई कोर्ट एडवोकेट) के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर समन्वय और त्वरित कार्रवाई से वाहन सुरक्षित मिल सका, जो पुलिस और अधिवक्ताओं की सजगता को दर्शाता है।

]]>
Sat, 25 Apr 2026 16:01:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
सुस्ती या राजनीति का पेंच ! नगर निगम की दीवारों में अटका भगवान परशुराम का फरसा, सीएम हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत https://acntimes.com/ratlam-municipal-corporation-cm-helpline-parshuram-farsa-statue-delay https://acntimes.com/ratlam-municipal-corporation-cm-helpline-parshuram-farsa-statue-delay एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में विकास की बातें और फाइलों की रफ्तार के बीच एक बड़ा विरोधाभास सामने आता है। इस बार मामला शहर के दिलबहार चौराहे का है, जहाँ 'भगवान परशुराम' की प्रतिमा स्थापना की फाइल नगर निगम की दीवारों में अटकी हुई है। कछुआ चाल को भी पीछे छोड़ने वाले इस मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन (181) पर गुहार लगाई गई है।

वार्ड नंबर 32 के निवासी जुगल पंड्या ने सीएम हेल्पलाइन (181) पर एक शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें बताया गया है कि दिलबहार चौराहे पर भगवान परशुराम जी के फरसे की स्थापना की आधिकारिक मंजूरी हो चुकी है। परंतु हकीकत यह है कि फाइलों पर लगी स्वीकृति की मुहर जमीन पर उतरने का नाम ही नहीं ले रही है। यही वजह है कि पंड्या ने सीधे मुख्यमंत्री के द्वार पर ही अर्जी दायर कर दी है। उनकी शिकायत को 37895823 पर दर्ज किया गया है। फिलहाल, शिकायत सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से 'शिकायत निराकरण अधिकारी (L1)' पर पहुँच चुकी है और प्रगति विवरण का इंतजार है।

आस्था पर सिस्टम के 'ब्रेक' से उठे सवाल

यहां यह चर्चा चल पड़ी है कि जिस नगरीय विकास विभाग को शहर के सौंदर्यीकरण और जनभावनाओं का ख्याल रखना चाहिए, वह 'स्वीकृति' देने के बाद स्थापना करना ही भूल गया। यह मामला नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अब जो सवाल उठ रहे हैं उनमें ये सवाल शामिल हैं-

  • जब स्वीकृति मिल चुकी है, तो देरी का कारण क्या है? कहीं इसमें कोई राजनीतिक पेंच तो नहीं आड़े आ रहा है?
  • क्या अधिकारियों को किसी विशेष 'मुहूर्त' का इंतजार है या फिर बजट की फाइल किसी टेबल के नीचे दबी है?
  • प्रतिमा स्थापना जैसी संवेदनशील और आस्था से जुड़ी योजनाओं में भी ऐसी लापरवाही क्यों?
  • नगर निगम के संवैधानिक पद अध्यक्ष की आसंदी और केंद्र, राज्य और नगर सरकार जिस पार्टी की है, उसके जिले के मुखिया (जिला अध्यक्ष) भी भगवान परशुराम के वंशज है, फिर भी अब तक स्वीकृति धरातल पर क्यों नहीं उतर पा रही है?

[also_read ids="5597" title="ये भी पढ़ें"]

इंदौर और सतना की तरह मिले सम्मान

शिकायतकर्ता पंड्या का कहना है कि इंदौर के रेडिशन चौराहे का नाम अब भगवान परशुराम चौराहा किया जा रहा है। यह निर्णय वर्ष 2025 की इंदौर महानगर निगम परिषद ने लिया था। इसी प्रकार सतना में बदखर रोड पर भगवान परशुराम की 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित हुई थी। इसे 40 दिन में 6 मजदूरों ने तैयार किया था। इसी तरह रतलाम में भी प्रस्तावित दिलबहार चौराहे पर ब्राह्मणों के आराध्य भगवान श्री परशुराम का फरसा जल्द से जल्द स्थापित किया जाना चाहिए। पंड्या के अनुसार किसी भी अन्य स्थान की अपेक्षा यह सबसे उपयुक्त स्थान है जहां बाहर से आने वाले लोगों को शहर में प्रवेश करते ही भगवान परशुराम के फरसे का दर्शन हो सकेगा।

[also_read ids="5591" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 25 Apr 2026 15:18:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
108 दिनी नर्मदा पदयात्रा की पूर्णता पर 26 अप्रैल को रतलाम में भव्य आयोजन, सामूहिक विवाह और गोसेवा अस्पताल का होगा भूमि पूजन https://acntimes.com/ratlam-samuhik-vivah-narmada-yatra-2026-tripund-group https://acntimes.com/ratlam-samuhik-vivah-narmada-yatra-2026-tripund-group एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में 26 अप्रैल 2026 को एक ऐसा आयोजन होने जा रहा है, जो आस्था, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी तीनों का संगम बनेगा। मां नर्मदा की 108 दिवसीय पद प्रदक्षिणा यात्रा की पूर्णता के अवसर पर न केवल हिंदू कन्याओं का नि:शुल्क सामूहिक विवाह कराया जाएगा, बल्कि गोमाता सेवा हेतु बनने वाले अस्पताल का भूमि पूजन भी किया जाएगा। खास बात यह है कि इस आयोजन में रतलाम के साथ मंदसौर, उज्जैन, धार और पीथमपुर की बेटियां भी परिणय सूत्र में बंधेंगी।

परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 अवधूत श्री नर्मदानंदजी महाराज की प्रेरणा से दंगवाड़ा वाले चौधरी परिवार के दंपति राधादेवी – दिनेश (दामोदर) चौधरी के पुत्र संजय – सुमन चौधरी द्वारा मां नर्मदाजी की 108 दिन की पद प्रदिक्षणा यात्रा पूरी की गई है। इसी पुण्य उपलक्ष्य में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन चौधरी और संजय चौधरी द्वारा 26 अप्रैल (रविवार) को धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है।

आयोजन शहर के त्रिपुंड भवन, कनेरी रोड पर होगा। मुख्य अतिथि श्री नर्मदानंदजी महाराज होंगे और अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी महाराज करेंगे। स्वामी श्री रघुनाथजी भारती (सिणघरी मठ बालोतरा), स्वामी श्री मणि महेश चैतन्यजी महाराज (श्री पशुपतिनाथ महादेव चैतन्य आश्रम, मंदसौर) तथा संस्कार ऋषि श्री दिनेशजी व्यास (नीलकंठधाम घटवास, रतलाम) का सान्निध्य भी मिलेगा।

ये प्रदान करेंगे आतिथ्य

आयोजन के अन्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सावित्रीबेन ठाकुर (महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार), कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, म.प्र. शासन) और राव उदयप्रताप सिंह (परिवहन एवं स्कूल शिक्षा, म.प्र. शासन), सांसद अनीता नागर सिंह चौहान (रतलाम-झाबुआ), दिलीपभाई शाह (सदस्य, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया एवं एनमिल बोर्ड गुजरात), जावरा विधायक राजेन्द्र पाण्डेय (जावरा), पवन पाटीदार (प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा म.प्र.), रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी विवेक जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना एवं सैलाना की पूर्व संगीता चारेल (सैलाना) सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

[also_read ids="5533" title="ये भी पढ़ें"]

इनका भी मिलेगा मार्गदर्शन और सान्निध्य

आयोजन में अजीतसिंह महाराज (अखिल भारतीय संयोजक, गोसेवा गतिविधि), जितेंद्र पंवार (क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विश्व हिंदू परिषद), खगेंन्द्र भार्गव (प्रांत संगठन मंत्री, विश्व हिंदू परिषद), कमल पटेल (पूर्व कैबिनेट मंत्री, म.प्र. शासन), तपन भौमिक (पूर्व अध्यक्ष, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम) तथा प्रदीप पाण्डेय (पूर्व उपाध्यक्ष, जन अभियान परिषद, भोपाल) का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

यह आयोजन का स्वरूप

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6.00 बजे श्री गणेश पूजन से होगा, जिसके बाद 7.00 से 8.00 बजे तक मंडप, 8.00 से 8:30 बजे तक तोरण की रस्में होंगी। प्रातः 8:30 से 10.00 बजे तक शुभ लग्न में विवाह संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। इसके बाद 10.00 से 10:30 बजे तक शुभ मिलन शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 10:30 बजे से मंचासीन संतों एवं अतिथियों का स्वागत-सत्कार तथा आशीर्वचन होंगे। दोपहर 12:45 बजे गोमाता सेवाार्थ अस्पताल का भूमि पूजन किया जाएगा।

[also_read ids="5593" title="ये भी पढ़ें"]

आयोजकों की सामाजिक पहल

इस आयोजन के आयोजक एवं संरक्षक नवीन चौधरी और सह-आयोजक संजय चौधरी हैं। उनके द्वारा नि:शुल्क सामूहिक विवाह जैसे आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी उठाना और साथ ही गोसेवा हेतु अस्पताल निर्माण की पहल करना एक सराहनीय सामाजिक प्रयास माना जा रहा है।

इनका भी मिल रहा सहयोग

अनुष्ठान को सफल बनाने में श्री सनातन धर्म सभा महारुद्र यज्ञ समिति त्रिवेणी, बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट, गढ़ कैलाश सेवा समिति, सनातन सोशल ग्रुप, श्री रुद्र महाकार सेवा समिति, मेहन्दीकुई बालाजी मंदिर समिति, सेवा वीर परिवार, कालिका माता सेवा मंडल और हिन्दू जागहण मंच सहयोग कर रहा है।

[also_read ids="5229" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 25 Apr 2026 12:09:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
लक्ष्य ध्वस्त, सिस्टम पस्त ! HPV टीकाकरण में रतलाम जिला फिसड्डी, CMHO को नोटिस जारी, शासन का अल्टीमेटम; सुधरो या कार्रवाई झेलो https://acntimes.com/ratlam-cmho-notice-hpv-vaccination-negligence-no-improvement https://acntimes.com/ratlam-cmho-notice-hpv-vaccination-negligence-no-improvement एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। राष्ट्रीय स्तर के टीकाकरण अभियान में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद शासन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को नोटिस थमाया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि नोटिस जारी होने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। अब शासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि लापरवाही पर सीधे अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

[follow_us]

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, भोपाल द्वारा रतलाम के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बेलसरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत किशोर बालिकाओं के टीकाकरण में बेहद खराब प्रदर्शन के चलते की गई है। पत्र के अनुसार, 28 फरवरी 2026 से 90 दिनों के लिए प्रदेशभर में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। रतलाम जिले को 16,424 किशोरी बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी केवल 3,721 बालिकाओं का ही टीकाकरण हो सका। यह आंकड़ा लक्ष्य के मुकाबले बेहद कम है और साफ तौर पर विभागीय उदासीनता को दर्शाता है।

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

इतना ही नहीं, शासन द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के बावजूद जिले में अभियान की गति नहीं बढ़ी। नोटिस में स्पष्ट उल्लेख है कि निर्देशों का पालन नहीं किया गया और नोटिस के बाद भी हालात जस के तस बने रहे, जिससे शासन की मंशा और अभियान की सफलता दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

[also_read ids="5595" title="ये भी पढ़ें"]

शासन ने इसे न केवल प्रशासनिक विफलता माना है, बल्कि इसे स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया भी बताया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की लापरवाही से प्रदेश स्तर पर जिले की छवि प्रभावित हो रही है।

7 दिन में जवाब, वरना कार्रवाई तय

डॉ. बेलसरे को निर्देशित किया गया है कि वे 7 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वेतन वृद्धि रोकने जैसी सख्त कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

[also_read ids="5588" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 25 Apr 2026 02:40:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP पुलिस में बड़ा फेरबदल : नक्सल मोर्चे से निरीक्षकों की वापसी, नए अधिकारियों को भेजा, PHQ ने जारी की 36 अधिकारियों की तबादला सूची https://acntimes.com/mp-police-transfer-list-inspectors-naxal-area-2026 https://acntimes.com/mp-police-transfer-list-inspectors-naxal-area-2026 एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) अमित सक्सेना के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में कुल 36 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस स्थानांतरण प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों बालाघाट और मण्डला में तैनात अधिकारियों को बदला गया है।

[follow_us]

पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के पश्चात जारी इस आदेश को दो मुख्य भागों में बांटा गया है। पहले हिस्से में उन 18 निरीक्षकों के नाम हैं, जिन्होंने नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों (बालाघाट और मण्डला) में अपनी 02 वर्ष की कठिन सेवा अवधि पूर्ण कर ली है। अब इन अधिकारियों को मुख्यधारा के अन्य जिलों में पदस्थ किया गया है। उदाहरण के तौर पर, निरीक्षक सुनील उईके को बालाघाट से छिंदवाड़ा, अंतिम पवार को मण्डला से खरगौन और नरेंद्र सिंह यादव को बालाघाट से जिला भोपाल (ग्रामीण) भेजा गया है। वहीं, कार्यवाहक निरीक्षक महेंद्र सिंह राठौर को बालाघाट से भोपाल (नगरीय) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

[also_read ids="5591" title="ये भी पढ़ें"]

नक्सल प्रभावित इलाकों में नई ऊर्जा बढ़ा उद्देश्य

सूची के दूसरे भाग में उन 18 निरीक्षकों/कार्यवाहक निरीक्षकों के नाम शामिल हैं, जिन्हें आगामी 02 वर्ष की अवधि के लिए नक्सल मोर्चे (बालाघाट और मण्डला) पर तैनात किया गया है। रतलाम जिले में पदस्थ निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी को अब जिला मण्डला भेजा गया है। इसी तरह जीआरपी भोपाल से प्रकाशचंद सेन को मण्डला और उज्जैन से रोहित पटेल व गगन बादल को बालाघाट भेजा गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य नक्सल प्रभावित इलाकों में नई ऊर्जा और नए दृष्टिकोण के साथ सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करना है।

[also_read ids="5585" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में कदम

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्यमुक्त किया जाए। हालांकि, यदि कोई अधिकारी वर्तमान में निलंबन के अधीन है, तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस मुख्यालय को दी जाएगी। जिलों के अंदर कार्य आवंटन संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) द्वारा किया जाएगा। 2027 के चुनावी वर्ष से पहले इसे पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में एक रूटीन लेकिन महत्वपूर्ण प्रक्रिया माना जा रहा है।

[also_read ids="5593,5589" title="ये भी पढ़ें"]

देखें स्थानांतरित निरीक्षकों की सूची

]]>
Sat, 25 Apr 2026 01:48:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
NEET से पहले होगा NEET का अभ्यास, रतलाम में 29 अप्रैल को फ्री ‘प्री&नीट एग्जाम’ https://acntimes.com/atlam-pre-neet-exam-free-29-april-abhyas-institute https://acntimes.com/atlam-pre-neet-exam-free-29-april-abhyas-institute अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट की पहल, असली परीक्षा जैसा माहौल; छात्रों का डर खत्म करने पर फोकस

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। राष्ट्रीय स्तर की NEET परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव दिलाने के उद्देश्य से शहर के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट ने एक सराहनीय पहल की है। संस्थान द्वारा 29 अप्रैल को “प्री-नीट एग्जाम” आयोजित किया जा रहा है, जो पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।

संस्थान के संचालक राकेश कुमावत ने बताया कि यह परीक्षा ठीक उसी माहौल में कराई जाएगी, जैसा 3 मई को होने वाली वास्तविक NEET परीक्षा में देखने को मिलेगा। परीक्षा का पैटर्न NCERT आधारित रहेगा और सभी प्रक्रियाएं- जैसे एडमिट कार्ड चेकिंग, फोटो वेरिफिकेशन और जन्मतिथि मिलान भी NEET के नियमों के अनुरूप होंगी।

इस पहल की खासियत यह है कि विद्यार्थियों को केवल परीक्षा ही नहीं दिलाई जाएगी, बल्कि उन समस्याओं के समाधान भी बताए जाएंगे, जो अक्सर परीक्षा के दिन तनाव का कारण बनती हैं। जैसे यदि एडमिट कार्ड और आधार की फोटो में अंतर हो या अन्य दस्तावेजों में कोई विसंगति हो, तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी भी दी जाएगी।

3 मई को होनी है NEET

संस्थान का उद्देश्य छात्रों के मन से NEET का डर, परीक्षा केंद्र का दबाव और अनिश्चितता को दूर करना है। पहले से वास्तविक माहौल का अनुभव मिलने से विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में अधिक आत्मविश्वास के साथ शामिल हो सकेंगे। यह परीक्षा उन सभी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो 3 मई को होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। रतलाम में इस तरह की पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने के लिए संस्थान के आधिकारिक पेज पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रहेगा।

[also_read ids="5591,5589" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 25 Apr 2026 00:42:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में भीषण गर्मी का असर ! कक्षा 1 से 5 तक अवकाश घोषित, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा था कलेक्टर को पत्र https://acntimes.com/ratlam-school-holiday-heatwave-order-april-2026 https://acntimes.com/ratlam-school-holiday-heatwave-order-april-2026 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने का बड़ा निर्णय लिया है। रतलाम के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। अन्य कक्षाओं के समय में भी बदलाव किया है।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने और गर्म हवाएं (लू) चलने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

साथ ही, कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। अब सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होंगे। इससे पहले भी समय में परिवर्तन किया गया था, लेकिन तापमान में लगातार वृद्धि के कारण नई व्यवस्था लागू की गई है।

स्कूलों को दिए निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्राचार्यों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर आवश्यक शैक्षणिक कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस निर्णय से छोटे बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा था पत्र

भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित करने की मांग का एक पत्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कलेक्टर को लिखा था। इसमें उन्होंने तापमान की अधिकता से होने वाले नुकसान का हवाला देते हुए स्कूली विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इतने अधिक तापमान में स्कूली बच्चों की छुट्टी घोषित करने का सुझाव दिया था।

[also_read ids="5525,5591" title="ये भी पढ़ें"]

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश

]]>
Fri, 24 Apr 2026 21:55:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
मिशन 2028 ! रतलाम जिला कांग्रेस की नई टीम घोषित, अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत ने बिछाई बिसात, दिग्गजों को मिली विशेष आमंत्रितों में जगह https://acntimes.com/ratlam-district-congress-executive-committee-list-2026-analysis https://acntimes.com/ratlam-district-congress-executive-committee-list-2026-analysis एसीएन टाइम्स @ रतलाम। आगामी 2028 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम (ग्रामीण) ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत द्वारा जारी सूची में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का स्पष्ट संदेश है। करीब 79 प्रमुख पदाधिकारियों की इस टीम में न केवल क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है, बल्कि राहुल गांधी के विजन को साकार करने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है। यह कार्यकारिणी महज एक सूची नहीं, बल्कि 2028 के रण के लिए कांग्रेस की वह अग्रिम पंक्ति है, जिसे रतलाम जिले, खासकर ग्रामीण अंचलों में पार्टी की जमीन वापस पाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

[follow_us]

संगठनात्मक ढांचे की बात करें तो इस नई टीम में पदों का वितरण काफी रणनीतिक रखा गया है। सूची के अनुसार, 1 महासचिव (संगठन) और 1 कोषाध्यक्ष की मुख्य भूमिका के साथ-साथ 10 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जो जिले के विभिन्न तहसीलों का प्रतिनिधित्व करेंगे। संगठन में ऊर्जा भरने के लिए 14 महासचिव और 21 सचिवों को मैदान में उतारा गया है। इसके अतिरिक्त, जनता के बीच पार्टी की बात मजबूती से रखने के लिए 2 प्रवक्ताओं और डिजिटल मोर्चे पर घेराबंदी के लिए 2 सोशल मीडिया प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। प्रवक्ताओं में एक सुजीत उपाध्याय हैं जो वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष हैं और पहले भी रतलाम कांग्रेस के प्रवक्ता रह चुके हैं। यह ढांचा दर्शाता है कि कांग्रेस इस बार जमीनी कार्यों के साथ-साथ सोशल मीडिया और संचार प्रबंधन पर भी विशेष जोर दे रही है।

पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री जैसे दिग्गज भी शामिल 

इस कार्यकारिणी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, जिनमें जिले के कई राजनीतिक दिग्गजों को शामिल कर गुटबाजी खत्म करने और 'एकजुट कांग्रेस' का संदेश देने का प्रयास किया गया है। इन 27 विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन और पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया जैसे कद्दावर नाम शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीदेवी खराड़ी, पूर्व मंत्री पं. स्व. मोतीलाल दवे के पुत्र एवं पूर्व पार्षद और  राजेश दवे, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु प्रकाश राठौड़ के अलावा यूसुफ कड़प्पा और किसान नेता डी. पी. धाकड़ जैसे अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। इन वरिष्ठ चेहरों को साथ जोड़कर जिलाध्यक्ष ने यह साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन और युवाओं के जोश के साथ लड़ा जाएगा।

चुनावी रणनीति, जिला अध्यक्ष का मास्टर स्ट्रोक

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस गठन के जरिए रतलाम ग्रामीण, सैलाना, जावरा, आलोट और पिपलोदा जैसे क्षेत्रों में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। सूची में आदिवासी, पाटीदार, मुस्लिम और सामान्य वर्ग के चेहरों को प्रमुखता देकर जातिगत समीकरणों को संतुलित किया गया है। जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की रीति-नीति के अनुसार कार्य करते हुए जनता के बीच जाएं। कुल मिलाकर, यह नई कार्यकारिणी 2028 की चुनावी वैतरणी पार करने के लिए कांग्रेस का एक सोचा-समझा मास्टरस्ट्रोक नजर आ रही है।

कार्यकारिणी गठन से पहले 'सफाई' अभियान

नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा से ठीक एक दिन पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त तीन नेताओं पर गाज गिराई है। अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त न करने का संकेत देते हुए अध्यक्ष ने एक महिला पार्षद सहित तीन नेताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

[also_read ids="5590" title="ये भी पढ़ें"]

जानिए, किसे-क्या जिम्मेदारी मिली

]]>
Fri, 24 Apr 2026 13:13:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
साधु का चोला, अंदर शातिर चोर ! 5 साल बाद रतलाम पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड ‘महाराज’, वेश बदलकर कानून को चकमा देने वाला चोर इंदौर में मिला https://acntimes.com/ratlam-police-arrest-absconding-accused-sadhu-disguise https://acntimes.com/ratlam-police-arrest-absconding-accused-sadhu-disguise एसीएन टाइम्स @ रतलाम | रतलाम पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, जो पांच वर्षों से साधु का वेश धारण कर पुलिस को चकमा दे रहा था। चोरी के गंभीर मामले में फरार चल रहा यह आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए ‘विष्णु महाराज’ बनकर मंदिरों में शरण लेता था और लगातार ठिकाने बदलता रहा था।

[follow_us]

जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मामला 9 अगस्त 2022 का है, जब पीएनटी कॉलोनी निवासी आफताब अब्बासी ने अपने आयशर ट्रैक्टर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

[also_read ids="5589" title="ये भी पढ़ें"]

इस पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में अपराध क्रमांक 558/2022 भादंवि की धारा 379, 411 के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विष्णु महाराज घटना के बाद से फरार था।

साधु बनकर बचता रहा गिरफ्तारी से

जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को बचाने के लिए साधु का वेश धारण कर लिया था। वह अलग-अलग मंदिरों में रहकर अपनी पहचान छिपाता और लगातार स्थान बदलता रहता था। इसी कारण उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।

[also_read ids="5588,5583" title="ये भी पढ़ें"]

इनाम घोषित, फिर भी हाथ नहीं आया

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा ₹2,000 का इनाम भी घोषित किया गया था। इसके बावजूद आरोपी लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से दूर रहा। आखिरकार साइबर सेल की तकनीकी मदद, मुखबिर तंत्र की सक्रियता और लगातार दबिश के बाद पुलिस को पुख्ता सूचना मिली।

इंदौर से हुआ गिरफ्तार

विश्वसनीय इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम ने इंदौर में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विक्रम उर्फ विष्णु महाराज (41) निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान के रूप में हुई है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, एएसआई दिलीप खाती, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई और साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[also_read ids="5586,5582" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 23 Apr 2026 22:38:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
पार्टी विरोधी गतिविधि पर गिरी गाज ! पार्षद सहित तीन कांग्रेस नेता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ हाईकोर्ट जाना पड़ा ‘महंगा’ https://acntimes.com/ratlam-congress-expels-three-leaders-sailana-action https://acntimes.com/ratlam-congress-expels-three-leaders-sailana-action जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत का कड़ा फैसला; संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते की कार्रवाई

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने सैलाना क्षेत्र के तीन नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नगर परिषद सैलाना की पार्षद सलोनी मांडोत, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह राठौर और प्रशांत मांडोत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

[follow_us]

कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठनात्मक निर्देशों की अनदेखी के चलते की गई है। विशेष रूप से पार्षद सलोनी मांडोत ने नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला लक्की के वित्तीय अधिकारों को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख अपनाया था। यह पार्टी नेतृत्व को नागवार गुजरा। इसे संगठन की आंतरिक प्रक्रिया के खिलाफ कदम मानते हुए गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया। इसके चलते ही उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी से निष्कासित किए गए जितेंद्र सिंह राठौर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नम्रता राठौर के पति हैं और वे पार्षद प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय रहे हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि राठौर पूर्व विधायक प्रभुदयाल गेहलोत और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के भी समर्थक रहे हैं लेकिन पार्टी अनुशासन के चलते उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं प्रशांत मंडोत पार्षद सलोनी के पति हैं। बताया जा रहा है कि वर्तमान में उनकी आस्था मौजूदा विधायक के प्रति हैं। ऐसे में इस कार्रवाई को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

पार्टी लाइन से अलग रुख बर्दाश्त नहीं

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित नेताओं द्वारा लगातार ऐसे कार्य किए जा रहे थे, जो पार्टी की नीतियों और अनुशासन के विपरीत हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाना, वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना करना और सार्वजनिक तौर पर पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष और जिला प्रभारी को दी जानकारी

पार्टी ने यह कदम संगठन में अनुशासन बनाए रखने और स्पष्ट संदेश देने के उद्देश्य से उठाया है। निष्कासन आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और जिला प्रभारी प्रताप ग्रेवाल को भी भेजी गई है। राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर बदलते समीकरणों और पार्टी के भीतर अनुशासन की सख्ती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में इसका असर सैलाना की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी देखने को मिल सकता है।

[also_read ids="5589,5587,5583,5576" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 23 Apr 2026 20:38:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
पटवारी सुसाइड से भड़का आक्रोश ! कर्मचारी संगठनों की दो&टूक; नायब तहसीलदार पर दर्ज हो FIR, 7 दिन में अमल नहीं तो ठप कर देंगे जिलेभर में काम https://acntimes.com/ratlam-patwari-suicide-protest-fir-demand-ultimatum https://acntimes.com/ratlam-patwari-suicide-protest-fir-demand-ultimatum एसीएन टाइम्स @ रतलाम। आलोट के खजूरी सोलंकी हल्के पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी की आत्महत्या ने अब प्रशासन के लिए गंभीर संकट का कारण बनती जा रही है। घटना के बाद से कर्मचारी संगठनों के गुस्से में उबाल आया हुआ है। उनका गुस्सा सड़कों पर नजर आ रहा है। कर्मचारियों ने सीधे तौर पर नायब तहसीलदार सविता राठौर के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं हुई, तो पूरे जिले का कामकाज ठप कर देंगे।

गुरुवार को जिलेभर से आए पटवारी और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर पर एकत्र हुए। यहां माहौल बेहद उग्र नजर आया। नारेबाजी के बीच कर्मचारियों ने रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि लगातार हो रही प्रशासनिक प्रताड़ना की परिणति है।

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया गया है कि नायब तहसीलदार सविता राठौर द्वारा पटवारी पर असहनीय और अनैतिक दबाव बनाया जा रहा था जिसके चलते उन्होंने मौत को गले लगा लिया। कर्मचारियों का कहना है कि मौके से मिले पत्र में भी प्रताड़ना और गलत बटांकन रिपोर्ट देने के लिए दबाव डालने का उल्लेख है, जो इस पूरे मामले को और गंभीर बनाता है।

पटवारी परमार के निलंबन को भी बताया अन्यायपूर्ण

कर्मचारियों संगठनों का आक्रोश सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहा। संगठनों ने पटवारी जितेंद्र परमार के निलंबन को भी अन्यायपूर्ण बताते हुए उसे तत्काल बहाल करने की आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि प्रशासन चुनिंदा कार्रवाई कर कर्मचारियों को दबाने की कोशिश कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी देखें

...तो व्यापक होंगे परिणाम

पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित अधिकारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज नहीं किया गया, तो जिलेभर के पटवारी अपने बस्ते जमा कर देंगे और काम पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस आंदोलन को सभी कर्मचारी संगठनों का समर्थन है और जरूरत पड़ी तो इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

भाई की शादी के बाद लगा ली थी फांसी

बता दें कि, पटवारी रविशंकर खराड़ी ने अपने भाई की शादी के बाद अपने साफे से ही फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। घर से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें पटवारी ने नायब तहसीलदार सविता राठौर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले में अब तक तो बात सामने आई है उसके अनुसार नायब तहसीलदार द्वारा भाजपा के एक नेता से जुड़ी जमीन के जबरिया बटांकन के लिए पटवारी खराड़ी पर दबाव डाला जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर मिशा सिंह ने नायब तहसीलदार को निंलबित कर दिया था।

[also_read ids="5587" title="यहां देखें पूरा मामला"]

इस घटना पर करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने भी सख्त ऐतराज जाता है। उन्होंने बुधवार को परिजन और कर्मचारियों के साथ धरना भी दिया था। सैलाना विधायक ने भी आक्रोश जताया है। उन्होंने भी पुलिस को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है।

]]>
Thu, 23 Apr 2026 17:59:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
ब्रेकिंग न्यूज ! रतलाम मेडिकल कॉलेज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, सीधे मुख्य ग्रिड से जुड़ेगा संस्थान; 132 kV EHV सब&स्टेशन को मिली हरी झंडी https://acntimes.com/ratlam-medical-college-132kv-grid-substation-approval-omprakash-pipriwal https://acntimes.com/ratlam-medical-college-132kv-grid-substation-approval-omprakash-pipriwal -विद्युत वितरण कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर ओमप्रकाश पिपरीवाल की 'शक्ति भवन' में दमदार पैरवी लाई रंग

-'पावर प्रोजेक्ट' मेडिकल कॉलेज को बनाएगा बिजली के मामले में पूरी तरह 'आत्मनिर्भर'

नीरज कुमार शुक्ला

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। रतलाम के स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए एक बड़ी और असाधारण उपलब्धि सामने आई है। मेडिकल कॉलेज परिसर में अब जिले का पहला ऐसा समर्पित (Dedicated) 132 kV EHV (Extra High Voltage) सब-स्टेशन स्थापित होगा, जो सीधे मुख्य ट्रांसमिशन नेटवर्क से जुड़ेगा। इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए जबलपुर स्थित मुख्यालय 'शक्ति भवन' में उच्च स्तरीय तकनीकी प्रेजेंटेशन के बाद हरी झंडी मिल गई है।

मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सहायक अभियंता ओमप्रकाश पिपरीवाल ने जबलपुर स्थित MPPTCL () मुख्यालय शक्ति भवन में इस प्रोजेक्ट का तकनीकी खाका पेश किया। प्रस्तुतिकरण के दौरान MPPTCL  (Madhya Pradesh Power Transmission Company Limited) और MPPMCL (Madhya Pradesh Power Management Company Limited) के कार्यकारी निदेशक (ED) भी मौजूद रहे। पिपरीवाल द्वारा दी गई दलीलों और मेडिकल कॉलेज की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए, आला अधिकारियों ने उनके प्रेजेंटेशन की सराहना की अपितु उसे मंजूरी भी प्रदान की।

क्यों खास है यह 132 kV सब-स्टेशन?

आमतौर पर बड़े संस्थानों को 33 kV का सब-स्टेशन दिया जाता है, लेकिन 132 kV (1,32,000 वोल्ट) का मतलब है कि अब मेडिकल कॉलेज बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) के बजाय सीधे ट्रांसमिशन कंपनी MPPTCL से बिजली लेगा। यह किसी VIP संस्थान को मिलने वाली सुविधा जैसी है।

  • अबाधित बिजली (N-1 Reliability) : इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अस्पताल में बिजली कटने की संभावना लगभग 'जीरो' हो जाएगी। यदि मुख्य लाइन में कोई फॉल्ट आता है, तो यह सिस्टम तुरंत दूसरे रूट से बिजली खींच लेगा।
  • स्वतंत्र व्यवस्था : यह सब-स्टेशन शहर की सामान्य लोड शेडिंग या स्थानीय खराबियों से पूरी तरह मुक्त होगा। मेडिकल कॉलेज की अपनी स्वतंत्र बिजली व्यवस्था होगी।

[also_read ids="5587" title="ये भी पढ़ें"]

अनुमानित बजट और निर्माण लागत

पूरे प्रोजेक्ट को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है, जिसकी कुल लागत ₹40 से ₹60 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है। इसमें अंतर संभावित है।

  • सब-स्टेशन निर्माण (₹25 - ₹35 करोड़) : इसमें 132 kV के महंगे पावर ट्रांसफार्मर (एक की कीमत ₹5-8 करोड़), सर्किट ब्रेकर्स, आइसोलेटर्स और अत्याधुनिक कंट्रोल रूम का निर्माण शामिल है।
  • ट्रांसमिशन लाइन (₹15 - ₹25 करोड़) : मुख्य बिजली ग्रिड से कॉलेज तक LILO (Loop-In Loop-Out) लाइन बिछाने के लिए ऊंचे टावर लगाए जाएंगे। इसमें निजी खेतों से गुजरने वाली लाइन के लिए किसानों को दिया जाने वाला मुआवजा भी शामिल है। समय-सीमा: इस पूरे सिस्टम को तैयार होने में 18 से 24 महीने का समय लगेगा। 

मेडिकल कॉलेज और मरीजों को होने वाले सीधे लाभ

  • क्रिटिकल केयर : ऑपरेशन थिएटर (OT) और ICU में एक सेकंड का पावर कट भी जानलेवा हो सकता है। अपना सब-स्टेशन होने से यह खतरा खत्म हो जाएगा।
  • महंगे उपकरणों की सुरक्षा : अस्पताल की करोड़ों की मशीनें (MRI, CT स्कैन, वेंटिलेटर) अब वोल्टेज कम-ज्यादा होने (Fluctuation) के कारण खराब नहीं होंगी।
  • सीटों का विस्तार : कॉलेज में सीटें बढ़ाने में सहूलियत होगी। भविष्य के इस विस्तार और नए रिसर्च सेंटरों के लिए भारी और स्थिर बिजली की आवश्यकता होगी जो इस प्रोजेक्ट से पूरी हो सकेगी।
  • आस-पास के इलाकों को राहत : कॉलेज का लोड शिफ्ट होने से पास की बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली की ट्रिपिंग भी कम होगी।

बिजली मानचित्र पर रतलाम की स्थिति

एक जानकारी के अनुसार वर्तमान में रतलाम जिले में 132 kV और 220 kV क्षमता के प्रमुख केंद्र रतलाम मुख्य, आलोट, ताल, जावरा, सैलाना और स्वीकृत नया ग्रिड ढोढर हैं। मेडिकल कॉलेज जिले का पहला ऐसा संस्थान होगा जिसके पास अपनी इतनी बड़ी क्षमता का ग्रिड होगा। यह निवेश अगले 40-50 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।

]]>
Wed, 22 Apr 2026 20:49:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में पटवारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लगाया प्रताड़ना का आरोप, नायब तहसीलदार सविता राठौर निलंबित https://acntimes.com/ratlam-patwari-ravishankar-kharadi-suicide-naib-tehsildar-suspended https://acntimes.com/ratlam-patwari-ravishankar-kharadi-suicide-naib-tehsildar-suspended भाई की शादी की खुशियों के बीच छाया मातम, ‘अनैतिक दबाव’ का जिक्र; आक्रोशित परिजन व पटवारी संघ ने थाने का किया घेराव, FIR की मांग

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक चौंका देने वाली घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आलोट तहसील के खजूरी सोलंकी हल्के के पटवारी रविशंकर खराड़ी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पटवारी ने सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार सविता राठौर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसके चलते नायब तहसीलदार को निंलबित कर दिया गया है।

पटवारी रविशंकर खराड़ी ने आत्महत्या उस समय की जब परिवार में छोटे भाई की शादी की खुशियां चल रही थीं। एक दिन पहले ही विवाह संपन्न हुआ था और घर में मेहमान मौजूद थे, लेकिन अचानक आई इस खबर ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया है। घटना की सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान दो पन्नों का हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में पटवारी खराड़ी ने अपनी आत्महत्या के लिए आलोट की नायब तहसीलदार सविता राठौर को जिम्मेदार ठहराया है।

ये हैं आरोप

सुसाइड नोट में उल्लेख है कि पटवारी पर राजस्व रिकॉर्ड, नक्शा बटांकन और मौका रिपोर्ट में कथित हेरफेर के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इनकार करने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात भी लिखी गई है। सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि रविशंकर को अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए भी पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा था। आरोप है कि उन्हें धमकाया गया और कुछ व्यक्तियों के पक्ष में गलत कार्य करने के लिए कहा गया। साथ ही, कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता की जांच कर रही है।

[also_read ids="4814" title="ये भी पढ़ें"]

थाने का घेराव, FIR पर अड़े

घटना के बाद पटवारी संघ, परिजन और आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे और देर रात तक घेराव जारी रहा। सैलाना विधायक भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग रखी।

परिजन का आरोप और भ्रष्टाचार का संकेत

पटवारी की मां केसरबाई का आरोप है कि एक महिला अधिकारी द्वारा कथित रूप से एक किसान से रकम ली गई थी। काम नहीं होने पर संबंधित किसान द्वारा रविशंकर पर दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन मामला राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े करता है।

[also_read ids="5570" title="ये भी पढ़ें"]

नायब तहसीलदार निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने नायब तहसीलदार सविता राठौर को निलंबित कर दिया है। उन्होंने यह कार्रवाई संभागायुक्त के अनुमोदन पर की। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रतलाम निर्धारित किया गया है।

जांच जारी, सवाल बाकी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। यह घटना प्रशासनिक दबाव, कार्यसंस्कृति और जवाबदेही को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे।

[also_read ids="5409" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 22 Apr 2026 16:22:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
इंस्टाग्राम यूजर्स सावधान ! अब आपकी 'प्राइवेट बातें' नहीं रहेंगी सीक्रेट; 8 मई से खत्म हो रही सुरक्षा की मजबूत दीवार ! https://acntimes.com/instagram-e2ee-removal-complete-report-meta-india-warning https://acntimes.com/instagram-e2ee-removal-complete-report-meta-india-warning नीरज कुमार शुक्ला

अगर आप इंस्टाग्राम यूज़र हैं और इसका उपयोग अपनी निजी बातचीत के लिए करते हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है। मेटा (Meta) ने 8 मई, 2026 के बाद इंस्टाग्राम पर 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' (E2EE) की सुविधा को पूरी तरह खत्म करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यानी अब तक जो मैसेज भेजने वाले और पाने वाले के बीच गुप्त रहते थे, उन पर अब मेटा की तकनीकी नज़र रहेगी। भारत सरकार के कड़े आईटी नियमों और 'ट्रेसिबिलिटी' के दबाव के चलते कंपनी ने यह निर्णय लिया है।

[follow_us]

मेटा द्वारा संचालित इंस्टाग्राम दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। ताजा आंकड़ों (2026) के अनुसार, इंस्टाग्राम के पास दुनिया का सबसे बड़ा यूजर बेस भारत में है। अप्रैल 2026 तक विश्व स्तर पर (Worldwide) इंस्टाग्राम के लगभग 2.14 बिलियन (214 करोड़) से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। इसमें से भी भारत इंस्टाग्राम का सबसे बड़ा मार्केट बन चुका है। जनवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार भारत में इसके 52.25 करोड़ (522.5 मिलियन) से ज्यादा यूजर्स थे। भारत में इसके करीब 70 प्रतिशत यूजर्स पुरुष हैं और सबसे बड़ा आयु वर्ग 18 से 34 साल के युवाओं का है, जो इस प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जिंदगी की काफी जानकारी साझा करते हैं। अगर आप भी इनमें शामिल हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि खतरे की घंटी बज चुकी है। अब तक इंस्टाग्राम पर साझा की जाने वाली जो जानकारियां सीक्रेट (इन्क्रिप्टेड - E2EE) रहती थीं, लेकिन अब नहीं रहेंगी। मेटा ने इसका ऐलान कर दिया है और इसके लिए 8 मई, 2026 की डेडलाइन तय कर दी है।

क्या है E2EE जो अब छिन रहा है?

इसे एक 'सीलबंद लिफाफे' की तरह देखें। यानी यदि आपका मैसेज E2EE के साथ तो वह सीक्रेट है। ठीक उसी तरह जिस तरह आपकी चिट्ठी एक मजबूत बॉक्स में बंद होती है। इसकी चाबी सिर्फ आपके और उसके पास जिसे आपने भेजी है यानी रिसीवर के पास रहती है। इससे इसे रास्ते में डाकिया (मेटा) उसे पढ़ नहीं सकता था। परंतु आपका मैसेज E2EE नहीं से यह पोस्टकार्ड पर लिखी चिट्ठी की तरह हो जाएगी। अब वह सुरक्षा बॉक्स हटा दिया जाएगा और आपका मैसेज (चिट्ठी) कोई भी पढ़ सकेगा। अब मेटा के पास आपकी चैट्स को खोलने और पढ़ने की तकनीकी क्षमता होगी। यह कोई मामूली बदलाव नहीं है, इसका सीधा असर भारत के 52 करोड़ से ज्यादा यूजर्स सहित दुनिया भर में इंस्टाग्राम के 214 करोड़ यूजर्स पर पढ़ेगा।

[also_read ids="5585" title="ये भी पढ़ें"]

क्यों लिया ऐसा फैसला ?

कम उपयोग (Low Adoption) : इंस्टाग्राम पर यह इंड-टू-इंड इन्क्रिप्शन का फीचर 'डिफ़ॉल्ट' नहीं था। कंपनी के अनुसार बहुत कम लोगों ने इसे खुद ऑन किया, इसलिए इसे जारी रखना अब जरूरी नहीं समझा गया है।

सुरक्षा और कानूनी दबाव : भारत सहित कई अन्य देशों की सरकारों का तर्क है कि अपराधी और असामाजिक तत्व इंस्टाग्राम का उपयोग कर बाल शोषण सामग्री और आतंकी प्रचार फैलाते हैं। नई व्यवस्था से मेटा इन्हें मॉनिटर और रिपोर्ट कर पाएगा।

प्लेटफॉर्म्स का स्पष्ट बंटवारा : मेटा द्वारा अब व्हाट्सएप को 'पूरी तरह प्राइवेट' रखा जाएगा, जबकि इंस्टाग्राम को एक 'कंटेंट शेयरिंग' प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जाएगा।

भारत सरकार का दबाव और विशिष्ट नियम

भारत सरकार लंबे समय से मेटा पर 'ट्रेसिबिलिटी' (Traceability) के लिए दबाव बना रही है। आईटी नियमों में बदलाव हुआ है। आईटी नियम 2021 2026 में हुए संशोधन से अब विवादित मैसेज के 'पहले निर्माता' (First Originator) की पहचान बताना अब अनिवार्य है। फरवरी 2026 से लागू नए नियमों के तहत आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए समय 36 घंटे से घटाकर महज 3 घंटे कर दिया गया है। यह बिना स्कैनिंग के संभव नहीं है। DPDP एक्ट 2025 के तहत डेटा एक्सेस और सुरक्षा के कड़े नियमों ने मेटा को निगरानी बढ़ाने पर मजबूर किया है।

किसे क्या नफा और क्या नुकसान

सरकार/एजेंसियां को : आतंकवाद, फेक न्यूज और दंगों की जांच करना आसान होगी।

मेटा को : कंटेंट मॉडरेशन सरल होगा और कंपनी एआई (AI) ट्रेनिंग के लिए डेटा का इस्तेमाल कर पाएगी।

यूजर को : स्कैम और फिशिंग लिंक्स को प्लेटफॉर्म पहले ही स्कैन कर हटा सकेगा परंतु गोपनीयता (Privacy) का अंत हो जाएगा। इससे आपकी निजी बातें अब कंपनी और सरकार की पहुंच में होंगी। हैकर्स और निगरानी का खतरा भी बढ़ेगा।

[also_read ids="3634" title="ये भी पढ़ें"]

अब आगे क्या होगा ?

मई के बाद, कानूनी जरूरत पड़ने पर मेटा आपकी चैट्स एक्सेस कर पाएगा पढ़ पाएगा। इंस्टाग्राम पुरानी एन्क्रिप्टेड चैट्स को डाउनलोड करने का निर्देश दे सकता है। यदि आपने बेकअप नहीं लिया है तो पुरानी एन्क्रिप्टेड हिस्ट्री गायब हो सकती है। यदि आपको पूर्ण गोपनीयता चाहिए, तो मेटा ने स्पष्ट रूप से WhatsApp इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

]]>
Wed, 22 Apr 2026 01:40:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम SP का बड़ा एक्शन: माणकचौक थाना प्रभारी लाइन अटैच, 14 प्रधान आरक्षकों के तबादले से महकमे में हड़कंप https://acntimes.com/ratlam-sp-action-ti-line-attached-14-head-constables-transferred https://acntimes.com/ratlam-sp-action-ti-line-attached-14-head-constables-transferred एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी अमित कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय सर्जरी की। कानून व्यवस्था में ढिलाई और हालिया घटनाओं की जांच में तकनीकी खामियों के चलते उन्होंने माणकचौक थाना प्रभारी (TI) पातिराम डावरे को लाइन अटैच कर दिया गया है। उन्होंने 14 प्रधान आरक्षकों के स्थानांतरण आदेश भी जारी किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों कनेरी क्षेत्र में दो युवकों के शव मिलने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली और तकनीकी जांच में कमियां पाई गई थीं। इसी लापरवाही को आधार बनाते हुए टीआई डावरे पर गाज गिरी है। फिलहाल माणकचौक थाने में नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं हुई है।

लापरवाही पर सजा, साफ-सुथरी छवि प्राथमिकता

एसपी अमित कुमार ने माणकचौक थाना प्रभारी को हटा कर यह संकेत दिया है कि लापरवाही किसी भी स्थिति में अक्षम्य है। पिछले दिनों नामली थाने में रेप के आरोपी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर वहां की प्रभारी गायत्री सोनी को भी उन्होंने लाइन अटैच कर दिया था। एसपी ने पुलिस व्यवस्था को सुधारने के लिए अब साफ-सुथरी छवि वालों को ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने को प्राथमिकता में लिया है। 

[also_read ids="5572" title="ये भी पढ़ें"]

इन प्रधान आरक्षकों का हुआ तबादला

]]>
Tue, 21 Apr 2026 00:18:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
खरीदी शगुन वाली ! अक्षय तृतीया पर डी.पी. ज्वेलर्स में उमड़ी भीड़, ग्राहकों ने खरीदी से किया समृद्धि का स्वागत https://acntimes.com/dp-jewellers-akshaya-tritiya-shopping-crowd-jewellery-collection https://acntimes.com/dp-jewellers-akshaya-tritiya-shopping-crowd-jewellery-collection 50 हजार से अधिक डिजाइनर ज्वेलरी का खास कलेक्शन बना आकर्षण, वेडिंग सीजन के लिए ग्राहकों की पहली पसंद बना शोरूम

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शहर में आभूषण खरीदी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर डी.पी. ज्वेलर्स ग्राहकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी कर समृद्धि का स्वागत किया।

[follow_us]

अक्षय तृतीया को आभूषण खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, और इसी परंपरा को निभाते हुए इस बार भी ग्राहकों ने डी.पी. ज्वेलर्स को अपनी पहली पसंद बनाया। वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए शोरूम में 50,000 से अधिक डिजाइनर, वेडिंग, नेचुरल डायमंड, ट्रेडिशनल, एंटीक और पोल्की ज्वेलरी का आकर्षक और लेटेस्ट कलेक्शन प्रस्तुत किया गया।

सोने और चांदी के सिक्कों की विशाल रेंज भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रही। शुभ मुहूर्त को देखते हुए शोरूम सुबह 10:30 बजे से ही खोल दिया गया, जिससे ग्राहकों को खरीदारी का पूरा समय मिल सके। ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनका कहना था कि यहां शुद्धता, पारदर्शिता और उचित मेकिंग चार्जेस के कारण डी.पी. ज्वेलर्स उनकी प्राथमिक पसंद बना हुआ है।

[also_read ids="5575" title="ये भी पढ़ें"]

ग्राहकों की पसंद पहली प्राथमिकता

डी.पी. ज्वेलर्स के अनिल कटारिया ने बताया कि मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदना समृद्धि का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए आधुनिक और पारंपरिक डिजाइनों का विशेष कलेक्शन पेश किया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी हमेशा ग्राहकों की पसंद और उनके फायदे को प्राथमिकता देती है और हर त्योहार पर खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने का प्रयास करती है।

30 लाख परिवारों का भरोसा

डी.पी. ज्वेलर्स की गोल्ड ज्वेलरी BIS हॉलमार्क युक्त तथा डायमंड ज्वेलरी IGI सर्टिफाइड होती है। 86 वर्षों से स्थापित यह ब्रांड उत्तर और मध्य भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। चार पीढ़ियों की विशेषज्ञता और पारदर्शिता के साथ यह ब्रांड आज 30 लाख से अधिक परिवारों का भरोसा बन चुका है।

[also_read ids="5583" title="ये भी पढ़ें"]

शोरूम में सोना, हीरा, प्लैटिनम, सेमी-प्रेशियस स्टोन्स से जड़ी ज्वेलरी के साथ रिंग, झुमके, कंगन, चेन, हार, चूड़ियां और विवाह के लिए कस्टमाइज्ड ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।

]]>
Mon, 20 Apr 2026 23:01:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
दरिंदगी की हद ! ट्रक में बैठाने के बाद कर दी महिला की हत्या, लाश फोरलेन के नीचे फेंकी, CDR व CCTV ने खोला राज तो हो गई उम्र कैद https://acntimes.com/ratlam-murder-case-life-imprisonment-fourlane-body-throw https://acntimes.com/ratlam-murder-case-life-imprisonment-fourlane-body-throw साल पुराने केस में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, साबित नहीं होने से ज्यादती के आरोप में किया बरी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पांच साल पुराने एक सनसनीखेज हत्याकांड में न्यायालय ने अहम् फैसला सुनाया है। महिला की हत्याकर शव फोरलेन के नीचे फेंकने के मामले में एक ट्रक चालक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले में काल डिटेल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, मजबूत तकनीकी साक्ष्य और गवाह सजा का आधार बनें हैं। हालांकि, पुलिस ज्यादती का आरोप साबित नहीं कर सकी।

[follow_us]

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी के अनुसार घटना 18 जून 2021 की रात की है। आरोपी सुरेश पिता बंसीलाल जाटव (47) निवासी बड़ी मोहल्ला राव इंदौर अपने आयशर ट्रक से सामान लेकर इंदौर से रतलाम के लिए रवाना हुआ था। उसने श्रमिक कॉलोनी शमशान घाट के पास राऊ निवासी एक महिला को भी अपने ट्रक में बैठा लिया था। सुरेश ने महिला की हत्याकर कर दी थी।

इसके बाद उसने रतलाम के बिलपांक टोल नाके को पार किया और वापस इंदौर की तरफ वाहन मोड़ लिया। उसने प्रकाश नगर पुलिया के नीचे अंधेरे में महिला का शव फेंक दिया था। सुबह ग्रामीणों ने बिलपांक पुलिस थाने पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना दी थीl मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।

[also_read ids="5582,5581" title="ये भी पढ़ें"]

सीसीटीवी में नजर नजर आए थे दोनों

पुलिस ने महिला के अज्ञात होने के कारण पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्र को सूचना दी थी l चोकला एवं चिकलिया टोल नाके के फुटेज भी प्राप्त किए। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर भी निकाली। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी एवं महिला दोनों दिखाई दिए थे। सीडीआर से घटनास्थल तथा आरोपी की गाड़ी खराब होने के स्थान और महिला का आरोपी के साथ होने की पुष्टि भी हुई। यह भी स्पष्ट हुआ कि जहां महिला का शव मिला था वहां आरोपी उपस्थित था। आरोपी शव को ठिकाने लगाने के बाद दूसरे दिन रतलाम में सामान देने पहुंचा था।

ज्यादती की बात भी आई थी सामने

विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा महिला के साथ ज्यादती होने की बात भी सामने आई। इसके चलते बिलपांक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 201, 302, 376 के अंतर्गत न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। अभियोजन द्वारा न्यायालय में सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर के अलावा 77 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए और 20 गवाहों के कथन भी करवाए। प्रस्तुत प्रमाणों के आधार पर तृतीय सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को धारा 302, 201 भादंवि का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। ज्यादती का आरोप सिद्ध नहीं होने से इस मामले में दोषमुक्त कर दिया। शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने की।

[also_read ids="5578,5572" title="ये भी पढ़ें"]

658 कार्य दिवस में 371 प्रकरण का कराया निराकरण, 18 को मिली उम्र कैद

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता त्रिपाठी की नियुक्ति मार्च 2023 में हुई थी। 31 मार्च 2026 तक कुल 658 न्यायालय कार्य दिवस 371 सत्र प्रकरणों का निराकरण करवाया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने न्यायालय के समक्ष 2366 गवाहों के कथन करवाए। निराकृत प्रकरणों में 18 अभियुक्तों को को आजीवन कारावास वहीं 52 अभियुक्त 10 - 10 वर्ष तक की सजा से दंडित किए गए। बता दें कि, शासकीय अधिवक्ताओं को उनके द्वारा न्यायालय में की जा रही पैरवी की जानकारी प्रतिमाह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को देना आवश्यक है।

]]>
Mon, 20 Apr 2026 22:06:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
डीजे से निकली 'मातम की धुन' ! शादी में हुआ खूनी विवाद, फेरे से पहले ही बुझ गया एक घर का चिराग, बिन दुल्हन के बैरंग लौटी तीन बारातें https://acntimes.com/ratlam-tal-wedding-dj-dispute-murder-baraat-returned https://acntimes.com/ratlam-tal-wedding-dj-dispute-murder-baraat-returned एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के ताल में खुशियों से सजे मंडप में अचानक चीख-पुकार गूंज उठी। एक शादी समारोह उस वक्त खून-खराबे में बदल गया, जब डीजे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद बेकाबू हिंसा में तब्दील हो गया। चंद मिनटों में हालात ऐसे बिगड़े कि एक युवक की जान चली गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नतीजतन तीन बेटियों की शादी बिना फेरे के ही अधूरी रह गईं और बारातें बैरंग लौट गईं।

[follow_us]

ताल के भोई मोहल्ले में शंकरलाल भोई की तीन बेटियों की शादी थी। रूनीजा, बसाड़ और ऊनी गांव से बारातें आई थीं। रात करीब 9.30 बजे माहौल उस समय बिगड़ गया, जब बसाड़ से आई बारात के डीजे ऑपरेटर ने माइक से अभद्र टिप्पणियां और गाली-गलौज शुरू कर दी। मोहल्ले के दिलीप माली ने इसका विरोध किया, लेकिन बात समझाने के बजाय आरोपियों ने आक्रामक रुख अपनाया और देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई। 

बीच-बचाव करने वालों को भी नहीं बख्शा

विवाद बढ़ता देख दिलीप का भाई सुनील माली और मोहल्ले का युवक समरथ बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें नहीं बख्शा और हमला कर दिया। आरोप है कि डीजे ऑपरेटर माखन कुमावत ने चाकू निकालकर दिलीप के पेट में वार किया, जबकि उसके साथी बापू कहार ने लोहे के पाइप से हमला किया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर भगदड़ मच गई।

[also_read ids="5368" title="ये भी पढ़ें"]

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूटी सांसें

घटना के बाद घायलों को तुरंत ताल के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दिलीप की हालत नाजुक होने पर उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। इससे जहां खुशियों का माहौल होना था, वहां मातम पसर गया।

तीन दुल्हनों की शादी रह गई अधूरी

इस खौफनाक घटना के बाद पूरा समारोह ठप पड़ गया। मंडप सजा रहा, लेकिन फेरे नहीं हो सके। तीनों बेटियों की बारातें बिना दुल्हन के ही लौट गईं। परिजन के मुताबिक, विवाद केवल बसाड़ से आई बारात के डीजे पक्ष से हुआ था, अन्य दो बारातों का इससे कोई लेना-देना नहीं था। इसके बावजूद उनकी खुशियां भी इस हिंसा की भेंट चढ़ गईं।

पुलिस एक्शन में, आरोपी गिरफ्त में

ताल पुलिस ने मुख्य आरोपी माखन कुमावत सहित 3-4 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

[also_read ids="5181,5279" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 20 Apr 2026 14:00:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
त्वरित कार्रवाई ! अपमान, धमकी और मारपीट से टूटे युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने सिर्फ तीन घंटे में दबोचे एक महिला सहित तीन आरोपी https://acntimes.com/ratlam-police-arrest-abetment-suicide-3-accused-sp-amit-kumar-action https://acntimes.com/ratlam-police-arrest-abetment-suicide-3-accused-sp-amit-kumar-action एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण जैसे गंभीर अपराध पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में ताल पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि किसी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करना साधारण अपराध नहीं, बल्कि गंभीर दंडनीय कृत्य है।

18 अप्रैल 2026 को फरियादी परमेश्वर पिता बलवंत सिंह गुर्जर (23) निवासी बरखेड़ा खुर्द, थाना बरखेड़ा कला ने ताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसका भाई समरथ सिंह गुर्जर ग्राम लसुडियाखेड़ी में रामसागर पाटीदार के खेत पर बेहोशी की हालत में मिला था। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

जांच में आई अपमानित करने की बात

जांच में सामने आया कि समरथ सिंह को लालसिंह, अर्जुनसिंह, ईश्वरसिंह तथा एक महिला आरोपी द्वारा लगातार अपमानित किया जा रहा था। आरोपियों ने उसे धमकाया और मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते वह इतना परेशान हो गया कि उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में ताल थाने पर अपराध क्रमांक 199/2026 धारा 108 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

[also_read ids="5572" title="ये भी पढ़ें"]

महिला से बातचीत का मामला आया सामने

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। ताल थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि महिला आरोपी और समरथ सिंह के बीच बातचीत को लेकर अन्य आरोपियों ने उसे धमकाया, मारपीट की और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय आलोट में पेश किया जा रहा है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • ईश्वरसिंह पिता देवसिंह गुर्जर, निवासी ग्राम रजला, थाना बरखेड़ा कला, जिला रतलाम
  • लालसिंह पिता नाथुसिंह गुर्जर, निवासी हिम्मतखेड़ी, थाना बरखेड़ा कला, जिला रतलाम
  • महिला आरोपी

फरार आरोपी

  • अर्जुनसिंह पिता देवसिंह गुर्जर, निवासी ग्राम रजला, थाना बरखेड़ा कला, जिला रतलाम

[also_read ids="5565" title="ये भी पढ़ें"]

इनकी सराहनीय भूमिका रही

थाना प्रभारी ताल निरीक्षक स्वराज डाबी, उप निरीक्षक थानसिंह गुर्जर, उप निरीक्षक मोहम्मद अय्यूब खान, सहायक उप निरीक्षक पंकज भम्भोरिया, आरक्षक शुभम सिंह चौहान, बरखेड़ा कला थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र डंडोतिया, उप निरीक्षक हरिसिंह बडेरा, सहायक उप निरीक्षक नानूराम दसौरिया, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर।

]]>
Mon, 20 Apr 2026 10:32:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोहन खेड़ा तीर्थ में आचार्य श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी से लिया आशीर्वाद, https://acntimes.com/mohan-kheda-pilgrimage-site-cm-mohan-yadav-scharya-shrimad-vijay-nitya-sen-surishwar-blessings https://acntimes.com/mohan-kheda-pilgrimage-site-cm-mohan-yadav-scharya-shrimad-vijay-nitya-sen-surishwar-blessings एसीएन टाइम्स @ रतलाम  मोहन खेड़ा तीर्थ में रविवार को पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंत सेन सूरीश्वर जी मसा के पट्टधर आचार्य देवेश श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी की निश्रा में भव्य पारणा महोत्सव मनाया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए।

आचार्य देवेश श्रीमद विजय नित्य सेन सूरीश्वर जी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुण्य सम्राट की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहे। वहां से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी म.सा. समाधि मंदिर एवं जिन मंदिर पर दर्शन वंदन का भी लाभ लिया।

[also_read ids="5577,5573,5562,5547" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 20 Apr 2026 09:29:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
कुंडाल में 167 जोड़े बने जीवनसाथी, विधायक मथुरालाल डामर ने अभिभावक बनकर निभाई जिम्मेदारी, ‘बेटियों’ को दिया सम्मान और संस्कार का उपहार https://acntimes.com/kundal-mass-marriage-167-couples-mla-mathuralal-damar-ratlam https://acntimes.com/kundal-mass-marriage-167-couples-mla-mathuralal-damar-ratlam मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह; विधायक ने खुद संभाली व्यवस्थाएं, हर नवदंपती को दिया पौधा और उपहार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के छोटे से गांव कुंडाल में रविवार को सिर्फ एक सामूहिक विवाह समारोह नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सामाजिक सरोकार और जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित इस समारोह में 167 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जहां रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने एक अभिभावक की तरह पूरे आयोजन की जिम्मेदारी निभाई।

गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में तीन जनपदों से आए 167 जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लिए। यह आयोजन खास इसलिए भी रहा क्योंकि जिस गांव में यह भव्य समारोह हुआ, वह स्वयं विधायक मथुरालाल डामर का गांव है। विधायक डामर ने केवल मंच साझा नहीं किया, बल्कि पिछले तीन-चार दिनों से स्वयं व्यवस्थाओं की कमान संभाले रहे। आयोजन स्थल से लेकर भोजन, अतिथि सत्कार और जोड़ों की सुविधाओं तक हर व्यवस्था पर उनकी व्यक्तिगत नजर रही।

समारोह के दौरान एक भावुक दृश्य तब देखने को मिला, जब नवविवाहित वर-वधुओं ने विधायक के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। विधायक ने भी उन्हें बेटी-बहू मानते हुए स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया।

[also_read ids="5578" title="ये भी पढ़ें"]

प्रोत्साहन राशि और सम्मान

कार्यक्रम में अतिथियों के हाथों नवदंपतियों को प्रोत्साहन राशि के चेक प्रतीकात्मक रूप से वितरित किए गए। शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपए की सहायता राशि सीधे वधू के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

संस्कार के साथ पर्यावरण का संदेश

विधायक डामर ने इस अवसर को केवल विवाह तक सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया। प्रत्येक नवदंपती को एक-एक पौधा भेंट कर उन्हें अपने नए जीवन के साथ प्रकृति को भी संवारने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि जैसे यह नया रिश्ता आज रोपित हुआ है, वैसे ही यह पौधा भी उनके जीवन में खुशहाली और हरियाली लाएगा।

[also_read ids="5576" title="ये भी पढ़ें"]

विशेष उपहार के साथ झलकी आत्मीयता

विधायक की ओर से सभी जोड़ों को सात बर्तनों का विशेष उपहार सेट भी दिया गया। साथ ही समारोह में आए मेहमानों और पूरे गांव के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी एक साथ बैठकर भोजन किया।

ये मौजूद रहे

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, भाजपा नेता ईश्वरलाल पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पटेल, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, कैलाशीबाई चारेल, जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड़, एसडीएम विवेक सोनकर, सीईओ छेतुसिंह वासकेला सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

[also_read ids="5570" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 19 Apr 2026 22:18:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
भविष्य से ये कैसा खिलवाड़ ? न सिलेबस आया, न परीक्षा की तारीख, विक्रम यूनिवर्सिटी फिर बनी 'चक्रम यूनिवर्सिटी', 44 डिग्री तापमान में स्टूडेंट का फूट रहा गुस्सा https://acntimes.com/vikram-university-chaos-no-syllabus-no-exam-date-students-suffer https://acntimes.com/vikram-university-chaos-no-syllabus-no-exam-date-students-suffer एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उच्च शिक्षा की हालत इतनी बदहाल हो चुकी है कि अब छात्रों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। अप्रैल महीना खत्म होने को है, लेकिन कॉलेजों में न सिलेबस तय है और न ही परीक्षा की तारीख घोषित हुई है। सवाल साफ है- जब पढ़ाई ही नहीं हुई, तो परीक्षा किस आधार पर ली जाएगी?

अप्रैल माह पूरा होने को आया, अभी तक सिलेबस तय नहीं हो पाया। परीक्षा प्रोग्राम भी नहीं आया। सेमेस्टर सिस्टम और नवीन प्रयोगो से पूरे वर्ष अध्यापन करने के बजाय परीक्षा ड्यूटी कर रहे हैं प्रोफ़ेसर। देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में कुछ वर्षों से नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई। इसका उद्देश्य कॉलेजों में वैल्यू एडेड पढ़ाई कराना था। लेकिन बेहतरी के उद्देश्य लाल - फीताशाही से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि जितने भी वैल्यू एडेड कोर्स हैं, उनका सिलेबस अभी तक तय नहीं हो पाया है। सिलेबस नहीं आने के कारण इन विषयों में प्रवेश लेने वाले विधार्थियों ने पूरे वर्ष भर क्या पढ़ाई की होगी, इसका सहज़ अंदाजा लगाया जा सकता है।

पढ़ाई नहीं तो परीक्षा कैसी

अभी बीते कल एक विषय का सिलेबस मिल पाया है। आने वाले महीने में परीक्षा आ जाएगी, पढ़ाई नहीं हुई सिलेबस नहीं तो परीक्षा कैसे? इसके लिए जिम्मेदार कौन? ये सवाल इन दिनों कॉलेज कैम्पस में तैर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मामले के अलावा प्रोफ़ेसर विक्रम विश्वविद्यालय की परीक्षा विभाग की अव्यवस्थाओं को लेकर भी नाराजगी जता रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि अप्रैल माह का तीसरा सप्ताह बीतने को हैं,लेकिन विश्वविद्यालय प्रथम वर्ष के बच्चों के लिए अभी तक परीक्षा कार्यक्रम  तय नहीं कर पाया है।

[also_read ids="3517" title="ये भी पढ़ें"]

बढ़ते तापमान ने बढ़ाई समस्या

प्रति वर्ष ग्रीष्म काल में परीक्षा आयोजित करने को विश्वविद्यालय ने जैसे परम्परा बना लिया गया है। प्रदेश के तमाम जिले 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान से सुलग रहे है। इसके बावजूद द्वितीय और तृतीय वर्ष के बच्चों की अभी परीक्षा चल रही हैं। इतनी भीषण गर्मी में तमाम तरह की दिक्क़तों से जूझकर छात्र परीक्षा दे रहे हैं। रतलाम के चार बड़े कॉलेज में से कोई भी कॉलेज यह नहीं बता पा रहा है कि प्रथम वर्ष की परीक्षा कब होंगी।

अध्ययन के बजाय सिर्फ परीक्षा केंद्र बन रहे कॉलेज

एक बड़ी विसंगति और भी सामने आई कि विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन विषयों की पढ़ाई अभी भी सेमेस्टर सिस्टम से हो रही हैं। वर्ष 2008 तक यूनिर्वसिटी में वार्षिक आधार पर परीक्षा आयोजित होती थी। इसके बाद इस व्यवस्था में बदलाव किया गया और सेमिस्टर सिस्टम लागू कर दिया गया। तमाम अव्यवस्थाओं के कारण वर्ष 2018 में ग्रेजुएशन के तीनो वर्षों प्रथम, द्वितीय और तृतीय से सेमिस्टर सिस्टम को हटाकर पुनः वार्षिक परीक्षा पर लाया गया। लेकिन पोस्ट ग्रेजुऐसन के दो वर्षों के लिए सेमिस्टर सिस्टम लागू रख लिया गया। इस व्यवस्था से कॉलेज अब अध्यायन केंद्र के बजाय परीक्षा केंद्र के रूप में तब्दील होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ाई चौपट होने की वजह

मिस्टर व्यवस्था में पूरे वर्ष भर परीक्षाए चलती हैं। इसलिए अध्यापन कार्य ठप हो जाता हैं। कॉलेज से जुड़े सूत्र बताते हैं कि शहरों के और समृद्ध वर्ग के छात्र तो वैसे भी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने चले जाते हैं। इसलिए इन कालेजों में अधिकतर छात्र ग्रामीण या जनजाति पृष्ठभूमि के पढ़ने आते हैं। लेकिन उनकी उपस्थिति मात्र 15 से 25 प्रतिशत रहती है। दूसरा कॉलेज के प्राध्यापकों की अन्यत्र मामलो में ड्यूटी लग जाती है। इसके अलावा सेमिस्टर व्यवस्था के कारण  साल में ज्यादा समय परीक्षा संचालन में निकल जाता है। इसलिए कॉलेजों में पढ़ाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रहती है।

[also_read ids="5576" title="ये भी पढ़ें"]

पुराना गौरव वापस दिलाने की आवश्यकता

देश का भविष्य गढ़ने के लिए जिम्मेदार शिक्षा केंद्रों की दुरावस्था असल चिंता का विषय हैं। मालवा की शान विक्रम विश्वविद्यालय को देश की शान माना  जाता था। लेकिन आज न शिक्षक खुश और न विधार्थियों को खुशी हैं। आवश्यकता इस बात की है कि महाराजा विक्रमादित्य के नाम से कायम इस बड़ी यूनिवर्सिटी को इसका पुराना गौरव पुनः दिलाया जाए। इसके साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के बजाए प्रयोग करने की स्थिति में बदलाव किया जाए।

इसलिए है अव्यवस्था

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत किये  जा रहे संरचनात्मक बदलावों के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालय दोनों ही तैयार नहीं हैं I इसका ही परिणाम है कि यह अव्यवस्था देखने को मिल रही है।

-डॉ. संजय वाते, सेवानिवृत प्राचार्य- शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय

[also_read ids="5576" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 19 Apr 2026 12:12:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलामवासियों के लिए राहत की उल्टी गिनती ! 2 महीने बाद 8&लेन एक्सप्रेस&वे से भर सकेंगे मुंबई की उड़ान https://acntimes.com/ratlam-delhi-mumbai-expressway-opening-update-june-30 https://acntimes.com/ratlam-delhi-mumbai-expressway-opening-update-june-30 30 जून तक मार्ग की मुख्य बाधाएं होंगी दूर; दिल्ली-मुंबई के बीच 24 घंटे का सफर अब होगा मात्र 12 घंटे का

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आप रतलाम से दिल्ली या मुंबई जाने के लिए 8-लेन एक्सप्रेस-वे (NE4 Expressway Update) की राह देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यदि कोई प्राकृतिक या तकनीकी बाधा नहीं आई, तो अगले दो महीनों के भीतर आप इस आधुनिक मार्ग से मुंबई तक का सफर तय कर सकेंगे।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi Mumbai Expressway) केंद्र सरकार की एक गेम-चेंजर योजना है। हालांकि इसका लक्ष्य 2023 में पूरा होना था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसमें देरी हुई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट, गोधरा (Godhra Unit) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 30 जून तक मार्ग की प्रमुख बाधाओं को दूर कर इसे यातायात के लिए विधिवत खोलने की संभावना है।

एक्सप्रेस-वे के कार्यों की स्थिति

अड़चनें जो अब होंगी दूर

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के थांदला (Thandla) के आगे एक्सप्रेस-वे के कई हिस्से बनकर तैयार हैं, लेकिन कुछ तकनीकी कमियों और पहाड़ी ढलानों के निर्माण के कारण आवाजाही रुकी हुई थी। मुकुंदरा हिल्स में सुरंग निर्माण और मुंबई के समीप के कार्यों में अब तेजी आई है। NHAI के अनुसार, अगले दो महीनों में मुंबई से मुकुंदरा हिल्स तक का कार्य और सुरंग का निर्माण पूरा होते ही रतलाम से दोनों महानगरों (दिल्ली-मुंबई) की ओर सीधा आवागमन शुरू हो जाएगा। 

एक नजर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (NE4) पर

विशेषता विवरण
कुल लंबाई 1350 - 1386 किलोमीटर
लेन क्षमता 8-लेन (12-लेन तक विस्तार योग्य)
गति सीमा 120 किमी/घंटा (निर्धारित)
परियोजना लागत लगभग ₹1,00,000 करोड़
प्रमुख राज्य हरियाणा, राजस्थान, म.प्र., गुजरात और महाराष्ट्र
प्रमुख शहर जयपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत
समय की बचत यात्रा समय 24 घंटे से घटकर 12 घंटे रह जाएगा
सुविधाएं एम्बुलेंस, हेलीपैड, फूड कोर्ट और पेट्रोल पंप
नोट- एक्सप्रेस-वे का 244 किलोमीटर लंबा हिस्सा झाबुआ, रतलाम व मंदसौर जिले में है। इसमें से रतलाम जिले में 90, झाबुआ जिले में 50.95 व मंदसौर में 102 किमी से एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है।

रतलाम के विकास को लगेंगे पंख

8 लेन एक्सप्रेस-वे के पूरी तरह चालू होने से न सिर्फ रतलाम से दिल्ली-मुंबई की दूरी आधे समय में पूरी होगी वरन यात्रा सुगम होगी। यह समय बचाने का मार्ग नहीं है, इससे रतलाम के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। रसद (logistics) और व्यापार के क्षेत्र में रतलाम एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। यानी इसके पास विकसित हो रहा औद्योगिक निवेश क्षेत्र (Industrial Investment Zone) स्थापित रतलाम की दशा और दिशा दोनों बदलेगा।

चेतन्य काश्यप, एमएसएमई मंत्री, मप्र

[also_read ids="5573" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 19 Apr 2026 01:22:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
सिर्फ 2 दिन का शुभ महामुहूर्त ! अक्षय तृतीया पर DP ज्वेलर्स पर हॉलमार्क गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी खरीदने का गोल्डन चांस https://acntimes.com/dp-jewellers-akshaya-tritiya-offer-2026-gold-diamond-sale https://acntimes.com/dp-jewellers-akshaya-tritiya-offer-2026-gold-diamond-sale एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya - 2026) के पावन पर्व पर इस वर्ष ग्राहकों के लिए खरीदारी का विशेष और दुर्लभ संयोग बन रहा है। स्वयं सिद्ध मुहूर्त (Self-Siddha Muhurat) लगातार दो दिन (19-20 अप्रैल 2026) तक रहने से बाजार में उत्साह चरम पर है। इस खास मौके पर रतलाम (Ratlam) का विश्वसनीय और प्रतिष्ठित ब्रांड डी. पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) अपने ग्राहकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

[follow_us]

ग्राहकों की आस्था और शुभ मुहूर्त (Auspicious Muhurat) को ध्यान में रखते हुए शोरूम दोनों दिन सुबह 10:30 बजे (10:30 AM) से देर रात तक खुले रहेंगे, जिससे ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार खरीदारी कर सकें। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर सोना खरीदना समृद्धि और निवेश (Investment) का प्रतीक माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए डी. पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) ने ग्राहकों के लिए हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी (Hallmark Gold Jewellery), 100% नेचुरल डायमंड ज्वेलरी (Natural Diamond Jewellery), गोल्ड व सिल्वर कॉइन्स (Gold & Silver Coins), सिल्वर आर्टिकल्स (Silver Articles), बर्तन व यूटेंसिल्स (Utensils), का विशेष और आकर्षक कलेक्शन तैयार किया है। यहां खरीदी गई प्रत्येक वस्तु की शुद्धता (Purity) सुनिश्चित की जाती है और ग्राहक शोरूम में ही निःशुल्क शुद्धता जांच (Free Purity Test) भी करवा सकते हैं।

86 वर्षों की विरासत, 30 लाख से अधिक ग्राहकों का भरोसा

डी. पी. ज्वेलर्स की स्थापना सन् 1940 (Year 1940) में स्व. धूलचंद कटारिया (Late Shri Dhoolchandji Kataria) द्वारा की गई थी। तब से लेकर आज तक यह ब्रांड गुणवत्ता (Quality), पारदर्शिता (Transparency) और विश्वास (Trust) के सिद्धांतों पर कायम है।

अनिल कटारिया (Anil Kataria) के अनुसार, बदलते ट्रेंड (Trends) के साथ चलते हुए भी ब्रांड ने आभूषणों की शुद्धता से कभी समझौता नहीं किया। यही कारण है कि आज 30 लाख से अधिक परिवार इस ब्रांड से जुड़े हुए हैं।

मल्टी-सिटी नेटवर्क और मॉडर्न शॉपिंग एक्सपीरियंस

संतोष कटारिया (Santosh Kataria) ने बताया कि डी. पी. ज्वेलर्स ने पारंपरिक भरोसे को आधुनिक सुविधाओं (Modern Facilities) के साथ जोड़ा है। ब्रांड के शोरूम रतलाम (Ratlam), इंदौर (Indore), भोपाल (Bhopal), उज्जैन (Ujjain), उदयपुर (Udaipur), कोटा (Kota), भीलवाड़ा (Bhilwara), बांसवाड़ा (Banswara), अजमेर (Ajmer), नीमच (Neemuch), धार (Dhar) जैसे प्रमुख शहरों में स्थापित हैं।

यहां ग्राहकों के लिए विशाल गोल्ड और डायमंड सेक्शन (Gold & Diamond Sections), सिल्वर और एक्सचेंज काउंटर (Exchange Counter), पार्किंग, लिफ्ट, मल्टीपल बिलिंग काउंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इंस्टॉलमेंट स्कीम से आसान खरीदारी

विकास कटारिया (Vikas Kataria) के अनुसार, ग्राहकों की सुविधा के लिए स्वर्ण समृद्धि योजना (Swarna Samriddhi Scheme) एवं डैज़लिंग डायमंड स्कीम (Dazzling Diamond Scheme) जैसी योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से ग्राहक आसान किस्तों (EMI) में ज्वेलरी खरीद सकते हैं।

लिस्टेड ब्रांड (Listed Brand) के रूप में मजबूत पहचान

डी. पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) आज एक लिस्टेड कंपनी के रूप में देशभर में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। परंपरा (Tradition), आधुनिकता (Modern Design) और ग्राहक संतुष्टि (Customer Satisfaction) का संतुलन ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

[also_read ids="5573,5566,5545,5533" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 18 Apr 2026 22:26:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
आयंबिल तप आराधिका अरुणप्रभाश्री म.सा. का रतलाम में नगर प्रवेश आज, नीमचौक स्थानक पर होगा ऐतिहासिक समागम https://acntimes.com/ratlam-arunprabhashree-ji-nagar-pravesh-19-april-2026 https://acntimes.com/ratlam-arunprabhashree-ji-nagar-pravesh-19-april-2026 472 आयंबिल तप की साधना के बीच दो महासतियों का दुर्लभ मिलन, श्रीसंघ ने की भव्य अगवानी की अपील

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय आयंबिल तप आराधिका तप चक्रेश्वरी अरुणप्रभाश्रीजी म.सा.,  शतावधानी गुरुकीर्ति म.सा., बाल साध्वी गुरुनिधि म.सा., तपज्योति अरुणकीर्ति म.सा. आदि ठाना-4 नागपुर से ऐतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न करके रतलाम नगर में 19 अप्रैल को पधार रही हैं। महासती जी बाजनखेड़ा से रतलाम नीमचौक स्थानक पर पधारेंगे।

मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया कि रविवार सुबह 7.15 पर  महासतियां जी की अगवानी  नगर निगम चौराहे पर की जाएगी। महासतीजी के कल लगातार 472 आयम्बिल होने वाले है। दृढ़ संयमी मालव कीर्ति कीर्तिसुधा म.सा. आदि ठाना 04 नीमचौक में विराजमान हैं। उनके प्रवचन सुबह 09 से 10 बजे तक रोज हो रहे हैं। महासती जी का यहां मिलन होगा। महासती जी का वर्ष 2022 का रतलाम नगर का ऐतिहासिक चातुर्मास आज भी सभी को स्मरण है। श्रीसंघ ने समस्त श्रावक-श्राविकाओं, युवा और बच्चों से उनकी अगवानी करने का आह्वान किया है।

[also_read ids="5576,5575" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 18 Apr 2026 21:01:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
कुंडाल में भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह 19 अप्रैल को, 167 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे https://acntimes.com/cm-samuhik-vivah-kundal-ratlam-167-couples-2026 https://acntimes.com/cm-samuhik-vivah-kundal-ratlam-167-couples-2026 हर नवदंपती को ₹49 हजार की सहायता, विधायक मथुरालाल डामर देंगे बर्तनों का विशेष उपहार सेट; कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे से आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित ग्राम कुंडाल एक बार फिर सामाजिक समरसता और सामूहिक परंपरा का साक्षी बनने जा रहा है। यहां 19 अप्रैल 2026 (रविवार) अक्षय तृतीया को कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें 167 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।

[follow_us]

यह आयोजन प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में सहयोग प्रदान करना है। योजना के तहत प्रत्येक नवदंपती के बैंक खाते में ₹49,000 की आर्थिक सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

विधायक मथुरालाल डामर के नेतृत्व में आयोजित यह सामूहिक विवाह समारोह सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन स्थल पर विवाह संस्कार के साथ-साथ बड़ी संख्या में आने वाले वर-वधू पक्ष के परिजनों और अतिथियों के लिए भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

[also_read ids="5573" title="ये भी पढ़ें"]

विधायक डामर की ओर से विशेष उपहार

समारोह में शामिल होने वाले सभी 167 नवदंपतियों को रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर की ओर से विशेष उपहार स्वरूप बर्तनों का सेट भी प्रदान किया जाएगा। इस उपयोगी सेट में एक बेड़ा, एक घड़ा, एक तांबे का लोटा, आटा गूंथने की थाली, भोजन की थाली, दो कटोरियों का सेट और एक गिलास शामिल रहेगा। यह पहल नवविवाहित जोड़ों के नए जीवन की शुरुआत को सहूलियत देने के उद्देश्य से की जा रही है।

तैयारियों का लिया जायजा

समारोह को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए शनिवार को विधायक मथुरालाल डामर और उनके प्रतिनिधि धन्नालाल डामर ने कार्यकर्ताओं के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच, पंडाल, भोजन व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

[also_read ids="5572" title="ये भी पढ़ें"]

कार्यकर्ता जुटे आयोजन को सफल बनाने में

इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। इसमें भाजपा नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश पप्पू जाट, बांगरोद मंडल अध्यक्ष फूलसिंह जाधव, चंद्रशेखर मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़, धराड़ मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, शबरी मंडल अध्यक्ष संजय पाटीदार सहित कई कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

]]>
Sat, 18 Apr 2026 20:36:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
सात समंदर पार अमेरिका में गूंजा नवकार महामंत्र, रतलाम की बेटी ने दुनिया को दिया शांति का संदेश https://acntimes.com/ratlam-aastha-jain-navkar-mahamantra-blood-donation-florida-usa https://acntimes.com/ratlam-aastha-jain-navkar-mahamantra-blood-donation-florida-usa अमेरिका के फ्लोरिडा में टेम्पा जैन सोसायटी मंदिर में आयोजन, 300 से अधिक लोगों ने लिया भाग

एसीएन टाइम्स @ फ्लोरिडा / रतलाम । अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले जैन धर्म के पवित्र नवकार महामंत्र की गूंज अब सात समंदर पार विदेशी धरती पर भी सुनाई देने लगी है। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) के रतलाम (Ratlam) की बेटी डॉ. आस्था जैन (Dr. Aastha Jain) ने अमेरिका (USA) के फ्लोरिडा (Florida) में इस आस्था को स्वर देते हुए नवकार महामंत्र (The Great Navkar Mantra) का सामूहिक जाप (Group Chanting) करवाया और विश्व शांति (World Peace) का संदेश दुनिया तक पहुंचाया।

[follow_us]

डॉ. आस्था जैन रतलाम के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय जैन (Dr. Ajay Jain) की सुपुत्री हैं। उन्होंने विदेश में रहते हुए भी खुद को न सिर्फ अपनी मिट्टी और संस्कारों से जोड़े रखा है वरन प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत है। उन्होंने अमेरिका के फ्लोरिडा के टेम्पा (Tampa) स्थित टेम्पा जैन सोसायटी मंदिर (Tampa Jain Society Temple) में जीतो (JITO - Jain International Trade Organization) के अनुसरण में नवकार महामंत्र जाप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

300 लोगों ने की सहभागिता

इस आयोजन में 300 से अधिक समाजजनों ने सहभागिता की। मंदिर परिसर नवकार महामंत्र की गूंज से आध्यात्मिक वातावरण में परिवर्तित हो गया, वहीं रक्तदान शिविर के माध्यम से सेवा और मानवता का संदेश भी सशक्त रूप से प्रसारित हुआ।

अपनी जड़ों को समझें, भारतीय संस्कारों से जुड़े रहें

डॉ. आस्था जैन ने कहा कि नवकार महामंत्र का जाप आत्मिक शांति प्रदान करता है और जीवन में सकारात्मकता एवं प्रसन्नता का संचार करता है। उन्होंने कहा कि विदेश में रहकर भी अपने धर्म और संस्कृति से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर वहां पले-बढ़ रहे बच्चों और युवाओं के लिए, ताकि वे अपनी जड़ों को समझ सकें और भारतीय संस्कारों से जुड़े रहें।

[also_read ids="5559" title="ये भी पढ़ें"]

उन्होंने जैन धर्म के सिद्धांतों को जीवन के लिए अत्यंत मूल्यवान बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति इन्हें आत्मसात कर लेता है, वह भौतिक, मानसिक और शारीरिक—तीनों स्तरों पर प्रगति कर सकता है।

रक्तदान के महत्व पर उन्होंने कहा कि यह सबसे बड़ा मानव धर्म है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है। साथ ही, यह समाज में सेवा और दान की भावना को भी मजबूत करता है।

पश्चिमी देशों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जीवित रखना उद्देश्य

टेम्पा जैन सोसायटी के अध्यक्ष रोमित जैन (Romit Jain) ने बताया कि यह मंदिर शहर का एक प्रमुख और प्राचीन जैन मंदिर है, जहां प्रत्येक रविवार को भक्ति, आरती और सामाजिक मिलन के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। उन्होंने इस आयोजन को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने मिलकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने की आवश्यकता जताई, ताकि पश्चिमी देशों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जीवित रखा जा सके।

[also_read ids="5547" title="ये भी पढ़ें"]

कोविड कॉल में भी किया उल्लेखनीय कार्य

बता दें कि, कोविड काल के दौरान भी डॉ. आस्था जैन द्वारा जैन धर्म के सिद्धांतों पर आधारित कई सेमिनार आयोजित किए गए थे, जिनसे हजारों लोगों को लाभ मिला। उनके इन प्रयासों की भारत और अमेरिका (USA) के विभिन्न शहरों में सराहना की गई है। वे अमेरिका में जैन धर्म के सिद्धांतों के अनुरूप स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।

इन्होंने लिया लाभ

इस अवसर पर विजय जैन (Vijay Jain), सिद्धार्थ जैन (Siddharth Jain), श्रेया जैन (Shreya Jain), नैना जैन (Naina Jain), नेहा कोठारी (Neha Kothari), धरती शाह (Dharti Shah) सहित सोसायटी सदस्यों ने उपस्थित होकर नवकार महामंत्र जाप का लाभ लिया और रक्तदान शिविर में सहभागिता की।

[also_read ids="5572" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 18 Apr 2026 00:19:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में की खुदकुशी, SP ने TI गायत्री सोनी को हटाया, अमित कुमार कोरी को सौंपी कमान https://acntimes.com/ratlam-namli-police-station-accused-suicide-ti-TI-line-attached https://acntimes.com/ratlam-namli-police-station-accused-suicide-ti-TI-line-attached एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली थाने में गुरुवार तड़के 38 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पर अपनी ही बेटी से दुष्कर्म का आरोप है। बेटी की शिकायत पर ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। प्रथमदृष्टया लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी गायत्री सोनी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अमित कुमार कोरी को थाने की कमान सौंपी गई है।

[follow_us]

16 वर्षीय एक युवती ने नामली थाने में शिकायत की थी। इसमें उसने पुलिस को बताया था कि उसके पिता ने उसके साथ ज्यादती की। इसके चलते पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया था और पूछताछ की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रात में थाने के हवालात में बंद किया था। जहां गुरुवार तड़के करीब 4:00 बजे आरोपी ने अपने पायजामे के नाड़े से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

[also_read ids="5570" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस अभिरक्षा में मौत से मचा हड़कंप

सुबह लगभग 04:30 बजे हवालात की चैकिंग के दौरान आरोपी युवक की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु होना पाया गया। इससे हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही विभाग के आला अधिकारी नामली थाने पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी अमित कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी गायत्री सोनी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया। उन्होंने निरीक्षक अमित कुमार कोरी को थाने की कमान सौंपी है। कोरी ने शाम को ही थाने पहुंचकर पदभार संभाल लिया। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

[also_read ids="5569" title="ये भी पढ़ें"]

वरिष्ठ अधिकारियों को दिए निर्देश

थाने में फांसी लगाने की घटना ने पुलिस महकमे को अलर्ट कर दिया है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं स्टाफ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने हवालात की सुरक्षा, अभियुक्तों की तलाशी प्रक्रिया, रात्रि निगरानी व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

[also_read ids="5565" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 17 Apr 2026 00:37:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
निधन / श्रद्धांजलि ! ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा नहीं रहे, 17 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार https://acntimes.com/ratlam-astrologer-pandit-durgashankar-ojha-passes-away https://acntimes.com/ratlam-astrologer-pandit-durgashankar-ojha-passes-away एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं ज्योतिषाचार्य पं. दुर्गाशंकर ओझा (गामोठका गुरुवार रात को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को त्रिवेणी मुक्तिधाम पर होगा।

[follow_us]

78 वर्षीय पं. दुर्गाशंकर ओझा (गामोठ) कुछ समय से अस्वस्थ चल थे और उनका रतलाम के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। जहां गुरुवार रात अंतिम सांस ली। पं. ओझा की अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 10:00 बजे धनजी भाई का नोहरा स्थित उनके निवास से निकलेगी और त्रिवेणी मुक्ति धाम जाएगी जहां अंतिम संस्कार होगा।

[follow_us]

बता दें कि, पं. ओझा प्रसिद्ध कर्मकांडी विद्वान पं. स्व. बसंतीलाल भट्ट के प्रमुख शिष्यों में में से एक थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। वे पं. स्व. नारायण गामोठ के पुत्र, पं. राजेंद्र व शैलेंद्र के पिता तथा विजय व संजय ओझा के काका थे।

[also_read ids="5570,5569,5565,5561" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 16 Apr 2026 22:58:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP में फिर बेनकाब हुआ भ्रष्टाचार ! सैलाना का पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त ने किया ट्रैप https://acntimes.com/ratlam-sailana-patwari-bribe-trap-lokayukta-ujjain https://acntimes.com/ratlam-sailana-patwari-bribe-trap-lokayukta-ujjain एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत लोकायुक्त संगठन उज्जैन ने गुरुवार को सैलाना तहसील में पदस्थ पटवारी कैलाश वड़ख्या (हल्का क्रमांक 26) को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई।

आवेदक जितेंद्र पाटीदार (पिता ईश्वरलाल), निवासी ग्राम अडवानिया, तहसील सैलाना ने 10 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके पिता के नाम पर सैलाना और बागरियों की खेड़ी में करीब 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है। भूमि के सीमांकन के लिए 22 जनवरी 2026 को लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था, लेकिन लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हुई।

पटवारी ने मांगे 30 हजार रुपए

आवेदक के अनुसार, 9 मार्च 2026 को तहसील कार्यालय जाकर संपर्क करने पर संबंधित हल्का पटवारी कैलाश वडख्या ने सीमांकन कराने के बदले रिश्वत की मांग की। इसके बाद 9 अप्रैल को पटवारी खुद आवेदक के घर पहुंचा और 30 हजार रुपए की मांग रखी।

सौदा 20 हजार में तय, 3 हजार पहले ले चुका था

बातचीत के दौरान आरोपी ने 7 हजार रुपए कम कर दिए और 20 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इतना ही नहीं, आरोपी पहले ही 3 हजार रुपए अग्रिम के रूप में ले चुका था।

लोकायुक्त ने किया ट्रैप

शिकायत की तस्दीक के बाद लोकायुक्त टीम ने 16 अप्रैल 2026 को ट्रैप की योजना बनाई। टीम ने तहसील सैलाना के नायब नाजिर कक्ष में आरोपी पटवारी को आवेदक से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक विशाल रेशमिया, उमेश और श्याम शर्मा शामिल रहे।

]]>
Thu, 16 Apr 2026 13:59:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
नामली में दर्दनाक हादसा ! कुएं में गिरा 14 वर्षीय बालक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी जान https://acntimes.com/namli-well-accident-14-year-boy-dies-sdrf-rescue-ratlam https://acntimes.com/namli-well-accident-14-year-boy-dies-sdrf-rescue-ratlam 65 फीट पानी से भरे गहरे कुएं में गिरा किशोर; SDRF, पुलिस और ग्रामीणों ने किया संयुक्त ऑपरेशन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली कस्बे से बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां 14 वर्षीय एक किशोर गहरे कुएं में गिर गया। जानकारी मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे बचाव कार्य किया लेकिन बालक की जान नहीं बच सकी। अभी बालक के कुएं में गिरने के कारण का पता नहीं चल सका है।

घटना नामली के मंडी गेट के पास स्थित कुएं पर घटी। इसमें विशाल पिता बाबूलाल हारी (14) निवासी खाखराकुड़ी कुएं में गिर गया था। घटना की जानकारी शाम को 6 बजे के करीब तक मिली जब बालक को उसके परिजन ढूंढने निकले। इस दौरान पता चला कि विशाल कुएं में गिर पड़ा है। इससे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और बालक को कुएं से बाहर निकालने के लिए प्रयास में जुटे।

कुआं गहरा और पानी भरा होने से आई दिक्कत

पुलिस और ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला लेकिन बात नहीं बनी। वजह कुआं काफी गहरा है और उसमें लगभग 65 फीट तक पानी भरा था। इससे सबसे पहले कुएं को खाली करने का निर्णय लिया गया। कुएं का पानी उलीचने के लिए किसानों के मोटरपम्प लगाए गए। करीब 11.15 बजे एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 8 सदस्यीय टीम ने बचाव कार्य शुरू किया और किशोर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार किशोर और उसके परिजन गांव से यहां गाय और मवेशी चराने आते हैं।

ये पूरे समय डटे रहे

कुएं में गिरे बालक को रेस्क्यू करने के लिए एसडीओपी किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी, नगर परिषद सीएमओ नासिर अली और स्टाफ, एसडीआरएफ के कमांडो बद्री मण्डलोई सहित पुलिस टीम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण पूरे समय डटे रहे।

[also_read ids="5565,5564,5559,5554" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 16 Apr 2026 01:53:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल, 12वीं की अक्षिता प्रदेश में 10वें स्थान पर, 10वीं के लव जिले में टॉप&3 में https://acntimes.com/ratlam-sai-shri-academy-mp-board-results-outstanding-performance https://acntimes.com/ratlam-sai-shri-academy-mp-board-results-outstanding-performance बिजनेस न्यूज

एसीएन टाइम्स @ रतलाम संस्था साई श्री केडमी हायर सेकंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी  बोर्ड परीक्षा परिणाम में राज्य एवं जिले में स्थान कायम रखने की परंपरा को जारी रखा है गत वर्ष की तरह इस वर्ष कक्षा 12वीं की छात्रा अक्षिता पालीवाल ने 96 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में दसवाँ स्थान प्राप्त किया है। वहीं दसवीं के छात्र लव चौहान ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

[follow_us]

सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 12वीं के विद्यार्थी हिमांशी तिवारी, जलज शर्मा, हिमांशी पांचाल, स्नेहा राठौर, पलक जैन, खुशबू पांचाल, गुंजन नेगी, हर्षिता वारे, वंशिका कुमावत, आयुष तिवारी, अंबिका सोनी, मोहित सिंह, प्रियांशी शर्मा, हर्षित पाटीदार, गौरी व्यास, सोहिता धाकड़, कन्नू परमार, दृष्टि विश्वकर्मा, आगम दोषी, कृतिका देवड़ा और सलोनी पाटीदार शामिल हैं। इन छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का गौरव को बढ़ाया।

[also_read ids="5566" title="ये भी पढ़ें"]

दसवीं में इन्होंने पाई कामयाबी

कक्षा दसवीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शेख शाहिदा खातून, अवनि उपाध्याय, जाह्नवी व्यास, खुशबू जाधव, सृष्टि वाधवानी, वंशप्रताप सिंह सिसौदिया, प्रतिभ परिहार, प्रणय चौहान, पलक पांडे, मनस्वी त्रिवेदी, प्रियांशी उगरिया, मृत्युंजय त्रिवेदी, अनन्या चौहान, नूजा कुंवर चौहान, श्रेयांश सोनी, अनुज जोशी, राधिका काले, प्रियांशी कुशवाह, याशिका मेहता, आस्था सोनी, अनुज कुमार बैरागी, जिग्यांशी पाटीदार ने कामयाबी की मिसाल कायम की है।

[also_read ids="5563" title="ये भी पढ़ें"]

साई श्री केडमी के संचालक राकेश देसाई, संचालिका विनीता देसाई, उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता विन्चुरकर और प्राचार्य अनिजा सदानन्दन ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी हर्ष जताया।

]]>
Thu, 16 Apr 2026 00:06:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
फिर चमका अभ्यास इंस्टिट्यूट ! 12वीं के रिजल्ट में छात्रों का धमाकेदार प्रदर्शन, अभिषेक पाटीदार ने हासिल किए 90.4 प्रतिशत अंक, अब NEET पर नजर https://acntimes.com/abhyas-institute-ratlam-12th-result-2026-topper-abhishek-patidar https://acntimes.com/abhyas-institute-ratlam-12th-result-2026-topper-abhishek-patidar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एमपी बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। लगातार बेहतर परिणाम देने की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सफलता का परचम लहराया। संस्थान के छात्र अभिषेक पाटीदार ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

[follow_us]

बुधवार को जैसे ही बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ रतलाम के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट में उत्सव का माहौल बन गया। डायरेक्टर, स्टाफ और विद्यार्थियों ने मिलकर फूल-मालाओं, मिठाई वितरण और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। सफल विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डायरेक्टर राकेश कुमावत के अनुसार, इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के दम पर बेहतरीन परिणाम हासिल किए हैं। संस्थान के छात्र अभिषेक पाटीदार, निवासी ग्राम हनुमंतिया, तहसील जावरा (रतलाम), ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल संस्थान, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

53 में से 42 को मिले 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक

परिणामों की खास बात यह रही कि संस्थान के कुल 53 विद्यार्थियों में से 42 से अधिक छात्रों ने 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। यह आंकड़ा न सिर्फ बेहतर परिणाम का संकेत है, बल्कि संस्थान में मिल रहे व्यवस्थित मार्गदर्शन और पढ़ाई के माहौल को भी दर्शाता है।

[also_read ids="5565" title="ये भी पढ़ें"]

... तो दूसरे प्रयास में हों शामिल

डायरेक्टर राकेश कुमावत ने विद्यार्थियों से कहा है कि जिन छात्र-छात्राओं के किसी विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं या जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए 7 मई 2026 से 25 मई 2026 तक द्वितीय बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। ऐसे विद्यार्थी निराश न हों, बल्कि इस अवसर का लाभ उठाकर अपने परिणाम को बेहतर बना सकते हैं।

NEET की भी कर रहे तैयारी

अभ्यास इंस्टिट्यूट की एक और बड़ी विशेषता यह है कि यहां विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की भी तैयारी कर रहे हैं। संस्थान लंबे समय से रतलाम और आसपास के विद्यार्थियों को डॉक्टर बनने के सपने की दिशा में तैयार कर रहा है। यही कारण है कि यहां पढ़ने वाले छात्र बोर्ड में अच्छे अंक लाने के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी मजबूत आधार तैयार कर पाते हैं।

[also_read ids="5562" title="ये भी पढ़ें"]

3 मई को होगी NEET

आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है और वे पूरी लगन के साथ अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। संस्थान का यह समन्वित मॉडल जहां बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी साथ-साथ कराई जाती है, छात्रों के करियर को नई दिशा दे रहा है। संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि आने वाली NEET परीक्षा में भी छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रतलाम का नाम रोशन करेंगे।

[also_read ids="5563" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 15 Apr 2026 22:44:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में देह व्यापार का पर्दाफाश ! महिला घर में चला रही थी गंदा धंधा, महिला और युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग बालिकाओं को छुड़ाया https://acntimes.com/ratlam-sex-trafficking-bust-minor-girls-rescued-2-arrested https://acntimes.com/ratlam-sex-trafficking-bust-minor-girls-rescued-2-arrested एसीएन टाइम्स @  रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिले के ग्राम परवलिया में एक घर के भीतर चल रहे अनैतिक धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। मौके से पुलिस ने इस गंदे धंधे को संचालित करने वाली एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है।

[follow_us]

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में एक घर के अंदर संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने परवलिया गांव के एक घर में दबिश दी तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला निकला। घर के भीतर से दो नाबालिग लड़कियां मिलीं, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।

[also_read ids="5564" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस जांच में सामने आया कि परवलिया निवासी एक महिला अपने ही घर से यह अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। मौके पर मौजूद युवक माखन (22) पिता प्रकाश वानखेड़े, निवासी झिरनिया थाना करय, जिला खरगोन भी इस गतिविधि में संलिप्त पाया गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 143(4), 3(5) बीएनएस, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5, 6 तथा ¾ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

[also_read ids="5553" title="ये भी पढ़ें"]

टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई एसपी अमित कुमार (IPS) के निर्देशन बड़ावदा थाना प्रभारी वैभवप्रिय (IPS), महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद और चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रघुवीर जोशी सहित महिला थाना रतलाम, थाना रिंगनोद, थाना बड़ावदा और पुलिस चौकी ढोढर की संयुक्त टीम शामिल रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

[also_read ids="5346" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 15 Apr 2026 20:36:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में लू का अटैक ! प्रशासन ने बदल दिया स्कूल लगने का समय https://acntimes.com/ratlam-school-timing-change-heatwave https://acntimes.com/ratlam-school-timing-change-heatwave एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए जिले मे स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह के समय संचालित होंगी।

[follow_us]

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्कूलों का समय अब प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। बता दें कि रतलाम जिला मप्र का सबसे गर्म जिला साबित हो रहा है। यहां तापमान लगातार बढ़ने के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों द्वारा स्कूल का समय बदलने की आवश्यकता जताई जा रही थी। इसे लेकर कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर शिक्षा अधिकारी ने उक्त आदेश जारी किया है।

[also_read ids="5562,5563,5559,5557" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 15 Apr 2026 19:49:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP Board में रतलाम का दम ! 6 विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की मेरिट में बनाई जगह, सेंट स्टीफन स्कूल की सृष्टि सिलावट टॉप&3 में https://acntimes.com/ratlam-mp-board-result-2026-merit-list-toppers-10th-12th https://acntimes.com/ratlam-mp-board-result-2026-merit-list-toppers-10th-12th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 10वीं और 12वीं कक्षाओं को परीक्षा परिणाम रतलाम के शिक्षा जगत के लिए खुशी लेकर आया। 10वीं की मेरिट लिस्ट में जिले के सरकारी स्कूल के दो स्टूडेंट ने जगह बनाई तो 12वीं में तीन प्राइवेट और एक सरकारी स्कूल के स्टूडेंट ने। इस उपलब्धि से स्टूडेंट और अभिभावकों के साथ ही उनके शिक्षक व स्कूल प्रबंधन भी काफी खुश है।

[follow_us]

बुधवार सुबह जैसे ही प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा की घोषणा की और परिणाम इंटरनेट पर नजर आया, उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। परिणामों में कक्षा 12वीं में जिले के तीन प्राइवेट और एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने प्रदेश के मेरिट में अलग-अलग स्थाना पाया। कक्षा 10वीं के रिजल्ट में सरकारी स्कूल की एक छात्रा व एक छात्र ने प्रदेश की मेरिट में 9वें नंबर पर आए। रतलाम के हिस्से सबसे बड़ी खुशी लाया सेंट स्टीफन हायर सेकंडरी स्कूल की सृष्टि पिता अश्विनी सिलावट का परिणाम। वाणिज्य समूह इस छात्रा ने 500 में से 488 अंक (97.6 प्रतिशत) हासिल कर अपने संकाय की प्रदेश की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान (रतलाम जिले की मेरिट में पहला) हासिल किया।

अक्षिता पालीवाल

मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाली रतलाम की दूसरी छात्रा रहीं जैथ पब्लिक स्कूल की मनस्वी पिता विशाल गोयल जिन्होंने गणित संकाय में 500 में से 488 अंक प्राप्त किए। वे 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट में पांचवें स्थान पर रहीं। प्रदेश की मेरिट में 10वें स्थान पर दो छात्राएं रहीं। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालूखेड़ा की निलोफर पिता इलियाज शेख ने गणित संकाय में 500 में से 96.6 प्रतिशत (483) अंक प्राप्त किए। इसी तरह साईं श्री एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल रतलाम की अक्षिता पिता आनंद पालीवाल ने वाणिज्य संकाय में 500 में से 96.2 प्रतिशत (481) अंक प्राप्त किए। अक्षिता के पिता का बर्तनों का व्यवसाय है।

[also_read ids="5562" title="ये भी पढ़ें"]

10वीं में सरकारी स्कूलों ने बचाई लाज

10वीं की मेरिट में नौवां स्थान पाने वाले आयुष पाटीदार को बधाई देते शिक्षक व अन्य।

कक्षा 12वीं में रतलाम के तीन प्राइवेट स्कूलों के स्टूडेंट को सफलता मिली लेकिन 10वीं में यहां से एक भी स्कूल का स्टूडेंट अपनी जगह नहीं बना सका। 10वीं में बाजी मारी जिले के सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट ने। ये हैं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रियावन की छात्रा सरस्वती पिता घनश्याम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धामनोद के आयुष पिता मुकेश पाटीदार शामिल। इन दोनों ने ही 491 अंक (98.2 प्रतिशत) हासिल प्रदेश की मेरिट में 9वें स्थान पर कब्जा जमाया।

स्कूल परिवार ने ढोल के साथ किया सृष्टि का स्वागत

कक्षा 12वीं की वाणिज्य संकाय की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सृष्टि सिलावट परिणाम घोषित होने के बाद अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने परिवार के साथ सेंट स्टीफन हायर सेकंडरी स्कूल पहुंची। साथ में पिता अश्विनी (लेबर कॉन्ट्रैक्टर) के साथ ही माता, और दादा-दादी भी थे। संस्था का नाम रोशन करने वाली छात्रा सृष्टि का स्वागत संचालक संजय उपाध्याय ने ढोल बजवाकर किया। उन्होंने सृष्टि और परिवार का मुंह मीठा करवाकर बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

[also_read ids="5559" title="ये भी पढ़ें"]

तीन घंटे पढ़ाई, सोशल मीडिया से दूरी और सफलता मुट्ठी में

सृष्टि अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और अपने परिवार से मिले प्रोत्साहन को देती हैं। वे बताती हैं कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन का ही असर है कि रोज महज 3 घंटे की पढ़ाई ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचा दिया। उनकी सारी पढ़ाई घर और स्कूल में ही हुई जिसके दम पर उन्होंने बुक कीपिंग और एकाउंटेंसी में 100, अंग्रेजी में 98, हिंदी और अर्थशास्त्र में 97 और बिजनेस स्टडीज में 96 अंक प्राप्त हुए। उनकी सफलता का एक सूत्र फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया से दूरी भी रहा। सृष्टि कहती हैं कि यदि सफल होना है तो सोशल मीडिया से दूरी जरूरी है।

सांदीपनी विद्यालय ने फिर दिया उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में इनोवेशन कैटेगरी में पहले स्थान पर रहे रतलाम के सीएम राइज (अब सांदीपनी) विनोबा विद्यालय ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यहां 10वीं के 51 में से 50 स्टूडेंट प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से 23 ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थियों में केशवी दशोत्तर (96.4 प्रतिशत), आयुष खांडेकर (91.4 प्रतिशत), गरिमा सोनार्थी और कुशाग्र शर्मा (91.2 प्रतिशत) शामिल हैं।

इसी तरह 12वीं में 65 में से 64 स्टूडेंट प्रथम श्रेणी में पास हुए। 23 स्टूडेंट को 75 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ विशेष योग्यता हासिल हुई जिन्हें शासन द्वारा दिए जाने वाले लैपटॉप की पात्रता हासिल हुई है। चार स्टूडेंट ने 90 व इससे अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें तितिक्ष पंचाली (90.8 प्रतिशत), यथार्थ गोयल (90.4 प्रतिशत), महीप पांचाल और रूपांजली (90 प्रतिशत) शामिल हैं। प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर सहित स्टाफ ने अत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट का स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

]]>
Wed, 15 Apr 2026 18:26:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP 10वीं&12वीं रिजल्ट 2026 घोषित : हाईस्कूल में 73.42% और हायर सेकंडरी में 76.01% विद्यार्थी पास, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषित किया परिणाम, बधाई दी https://acntimes.com/mp-board-10th-12th-result-2026-declared-pass-percentage-second-exam-details https://acntimes.com/mp-board-10th-12th-result-2026-declared-pass-percentage-second-exam-details एसीएन टाइम्स @ भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल और हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणाम 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषित किए। हाईस्कूल में इस वर्ष 73.42% नियमित परीक्षार्थी तथा 26.38% स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। 69.31% नियमित छात्र एवं 77.52% नियमित छात्राएं सफल हुईं। इसी प्रकार हायर सेकंडरी परीक्षा में 76.01% नियमित तथा 30.60% स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। दोनों ही कक्षाओं की प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची भी जारी की गई है।

हाईस्कूल सर्टिफिकेट 2026 परीक्षा इस साल 13 फरवरी से 06 मार्च के मध्य सम्पन्न हुई थी। वहीं हायर सेकंडरी की परीक्षा 10 फरवरी से 07 मार्च 2026 के मध्य हुई थी। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में कुल 3854 केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा में 7,87,733 नियमित तथा 1,09,328 स्वाध्यायी परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हायर सेकंडरी में 3636 परीक्षा केन्द्रों पर नियमित परीक्षार्थियों के रूप में 6,13,634 ने नियमित और 76,112 स्वाध्यायी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में हाईस्कूल के 47 और हायर सेकंडरी के 71 नकल प्रकरण बने थे।

[also_read ids="5561" title="ये भी पढ़ें"]

10वीं और 12वीं में यह रही स्थिति

हाईस्कूल के 7,87,595 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनके परिणाम घोषित हुए हैं। इसमें सफल रहे नियमित परीक्षार्थियों में 4,31,464 प्रथम श्रेणी में, 145772 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में एवं 1092 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 5,78,328 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए। परीक्षाफल 73.42% रहा। इस वर्ष नियमित परीक्षार्थियों में छात्राओं ने बाजी मारी। उत्तीर्ण छात्रों का परीक्षाफल 69.31% तथा छात्राओं का 77.52% रहा है। हायर सेकंडरी के 6,13,318 नियमित परीक्षार्थियों के परिणाम भी घोषित किए। इनमें 3,67,079 परीक्षार्थी प्रथम, 99,073 द्वितीय तथा 254 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 4,66,406 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए। इनका परीक्षाफल 76.01% रहा है।

[also_read ids="5560" title="ये भी पढ़ें"]

मूक, बधिर दृष्टिहीन विद्यार्थियों के परिणाम भी घोषित

मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा में सम्मिलित मानसिक विकलांग, नेत्रहीन एवं मूक बधिर (CWSN) छात्रों का परीक्षाफल भी घोषित किया गया है। इसमें छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 53.80% तथा छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 56.65% रहा है। इस प्रकार इस श्रेणी के 54.86% परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इसी तरह 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित रहे नेत्रहीन एवं मूक बधिर (CWSN) विद्यार्थियों के परिणाम भी घोषित किए गए हैं। इमसें 63.50% छात्र एवं 69.72% छात्राएं सफल रहीं। इस श्रेणी के कुल 65.84% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है।

[also_read ids="5549" title="ये भी पढ़ें"]

पूरक परीक्षा के स्थान पर मिलेगा दूसरा अवसर

इस वर्ष किसी भी छात्र का पूरक परीक्षा फल घोषित नहीं किया गया है। इसके स्थान पर विद्यार्थियों को दूसरा अवसर दिया जा रहा है। ऐसे छात्र जो मण्डल की प्रथम परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित / अनुत्तीर्ण रहे हों वे द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। ऐसे परीक्षार्थी जो किसी विषय में उत्तीर्ण हो गए हों, वे भी अंक सुधार हेतु द्वितीय अवसर परीक्षा (07 से 19 मई 2026 तक) में सम्मिलित हो सकते हैं। परीक्षार्थियों का प्रथम एवं द्वितीय अवसर में से जो भी श्रेष्ठ परिणाम होगा वह अंतिम रूप से मान्य किया जाएगा। प्रायोगिक विषयों में किसी छात्र को प्रायोगिक एवं आंतरिक परीक्षा के केवल अनुत्तीर्ण भाग में ही सम्मिलित होने की पात्रता रहेगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में परीक्षार्थी को विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं है।

[also_read ids="5523" title="ये भी पढ़ें"]

ऑनलाइन होगा आवेदन, अभी जारी नहीं होगी अंकसूची

दूसरे अवसर की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 15 से 22 अप्रैल 2026 रात 12 बजे तक एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे। द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की अंकसूची जारी नहीं की जाएगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की मूल अंकसूची जारी होने तक डिजी लॉकर के माध्यम से अपनी अंकसूची की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं। द्वितीय अवसर का परीक्षाफल घोषित होने पर ऐसे परीक्षार्थियों को अंकसूची जारी की जाएगी। द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन दिनांक 07.05.2026 से 19.05.2026 तक किया जाएगा।

[also_read ids="5554" title="ये भी पढ़ें"]

पुनर्गणना के लिए 10 दिन के भीतर करना होगा आवेदन

पुनर्गणना एवं उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने हेतु परीक्षा परिणाम घोषणा तिथि से 10 दिवस की अवधि में ऑनलाइन आवेदन एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल से किए जा सकते हैं। उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन में छात्र / पालक की ई-मेल आई. डी. दर्ज कराना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति ई-मेल द्वारा ही उपलब्ध कराई जाएगी। पुनर्गणना, उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने के आवेदन जमा करने हेतु मोबाइल एप की सुविधा भी उपलब्ध है। मंडल का मोबाइल एप 'MPBSE' गूगल प्लेस्टोर अथवा 'MPMOBILE' को निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता हैं।

[also_read ids="5525" title="ये भी पढ़ें"]

तीन माह तक ही ठीक करा सकेंगे अंकसूची की त्रुटि

परीक्षार्थियों को प्रदत्त की जा रही अंकसूचियों में यदि किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि है तो परीक्षा परिणाम घोषित होने के दिनांक से तीन माह की अवधि तक उसे ठीक कराने के लिए निःशुल्क व्यवस्था है। तीन माह तक किसी प्रकार का सुधार न कराने वाले छात्र-छात्राओं को बाद में ऐसे सुधार कराने के लिए सशुल्क आवेदन करना होगा।

तालिका में देखें 10वीं के परिणाम की स्थिति

तालिका में देखें 12वीं के परिणाम की स्थिति

]]>
Wed, 15 Apr 2026 15:25:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ा खुलासा ! आस्था के नाम पर अगरबत्ती की 'सुगंध', और बेटे के कारनामों से सट्टे की 'दुर्गंध': 'माता' के नाम से व्यवसाय करने वाले का बेटा निकला सट्टा खाईवाल ! https://acntimes.com/neemuch-satta-case-bhadwamata-agarbatti-businessman-son-arrested-online-betting https://acntimes.com/neemuch-satta-case-bhadwamata-agarbatti-businessman-son-arrested-online-betting कमलेश सारड़ा

एसीएन टाइम्स @ नीमच । धर्म और आस्था की आड़ में कैसे-कैसे काले कारनामे पनप रहे हैं, इसका एक जीता-जागता और हैरान करने वाला उदाहरण नीमच में देखने को मिला है। एक तरफ जहां पिता मालवा की प्रसिद्ध शक्तिपीठ 'भादवामाता' के नाम पर अगरबत्ती बनाकर भगवान की भक्ति का दावा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका बेटा युवाओं को बर्बाद करने वाले ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का बड़ा खाईवाल निकला। हाल ही में पुलिस की गिरफ्त में आए हिमांशु सुगंधी ने 'नाम बड़े और दर्शन छोटे' वाली कहावत को सच कर दिखाया है। 

नीमचकैंट पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त दबिश में 1 लाख रुपये नकद और लाखों के हिसाब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया हिमांशु सुगंधी, अशोक सुगंधी का बेटा है। शहर में अशोक सुगंधी 'भादवामाता अगरबत्ती' का व्यवसाय करते हैं। भादवामाता क्षेत्र का एक अत्यंत पवित्र और प्रमुख माताजी का स्थान है, जहां हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। लोग बड़ी श्रद्धा से भगवान के दरबार में इनके नाम की अगरबत्ती जलाते हैं, लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस घर से भगवान के नाम की अगरबत्ती बनती है, उसी घर का चिराग सट्टे के काले दलदल में खाईवाल बनकर बैठा है।

[also_read ids="5554" title="ये भी पढ़ें"]

इंदौर में भी खुल चुकी है पोल !

सूत्रों की मानें तो हिमांशु सुगंधी के ये कारनामे कोई नए नहीं हैं। बताया जा रहा है कि यह सटोरिया पूर्व में मिनी मुंबई यानी इंदौर में भी इसी तरह के सट्टेबाजी के एक बड़े मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। इंदौर से लेकर नीमच तक, सट्टे की दुनिया में इसकी सक्रियता इस बात का प्रमाण है कि इसे कानून का कोई खौफ नहीं था। अब नीमच में 'LOTUS' आईडी के जरिए लाखों का सट्टा संचालित करते पकड़े जाने के बाद इसका असली चेहरा शहर के सामने आ गया है।

[follow_us]

शहर में उठ रहे सवाल : क्या यही है संस्कारी व्यवसाय ?

इस खुलासे के बाद नीमच में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग सन्न हैं और सवाल उठा रहे हैं कि भगवान के नाम का सहारा लेकर व्यवसाय चमकाने वाले परिवारों में आखिर कैसी 'संस्कृति' पनप रही है? एक ओर पिता 'भादवामाता' के पवित्र नाम पर अगरबत्ती बेचकर धर्म का चोला ओढ़े हुए हैं। दूसरी ओर बेटा उसी शहर के युवाओं को सट्टे के जाल में फंसाकर बर्बाद करने में लगा है।

[also_read ids="5559" title="ये भी पढ़ें"]

इस घटना ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भगवान और आस्था के नाम पर समाज में कैसे-कैसे चेहरे छिपे बैठे हैं, जिनकी असलियत अब जाकर बेनकाब हो रही है। आम जनता का कहना है कि पुलिस को ऐसे सफेदपोश परिवारों की पूरी कुंडली खंगालनी चाहिए ताकि यह साफ हो सके कि इस सट्टे की काली कमाई के तार आखिर कहां-कहां और किस-किस तक जुड़े हुए हैं।

]]>
Wed, 15 Apr 2026 02:14:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
उपलब्धि का सम्मान ! सिंधी समाज की 110 प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन, भारतीय सिंधु सभा ने किया पुरस्कृत https://acntimes.com/ratlam-bharatiya-sindhu-sabha-110-meritorious-talents-honored https://acntimes.com/ratlam-bharatiya-sindhu-sabha-110-meritorious-talents-honored एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह संत कंवरराम नगर विरियाखेड़ी गुरु नानक भवन (गुरुद्वारे) में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय थे। अध्यक्षता सोनी समाज के पूर्व अध्यक्ष मोहन सोनी ने की। हीरालाल करमचंदानी, राजू मलकानी व जयकुमार टेकचंदानी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में अतिथियों ने सिंधी समाज के लगभग 110 प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन एवं झूलेलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात भारतीय सिंधु सभा का गीत एवं सिंधी समाज के बालक एवं बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसका संचालन भारतीय सिंधु सभा की महिला शाखा की पदाधिकारियों ने किया। सभी प्रतियोगियों को कमलेश मूलवानी (धराड़) की ओर से पुरस्कृत किया गया। आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए हीरालाल करमचंदानी, मुरली आवतानी, चंदन मोतियानी,  डॉ. विशाल गनवानी एवं राजू परियानी तथा सभी प्रायोजकों का भारतीय सिंधु सभा द्वारा अभिनंदन किया गया।

[also_read ids="5559" title="ये भी पढ़ें"]

सिंधी समाज की एक और होनहार बालिका वैदेही बलानी का विशेष सम्मान भारतीय सिंधु सभा के द्वारा किया गया। VFX एनीमेशन में कोर्स करके फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों VFX  को-ऑर्डिनेटर के रूप में कार्य किया। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 1 एवं धुरंधर 2 में भी VFX को-ऑर्डिनेशन टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यार्थियों को पुरस्कार मुरली फुलवानी, रमेश नाथानी, रमेश चोयथानी, पवन चोयथानी, सुगनाचंद प्रीतवानी, विजय गुरियानी, कैलाश टेकवानी एवं जय पंजवानी परिवार की ओर से प्रदान किए गए।

यह विद्यार्थियों का नहीं, सम्मान का सम्मान है- पांडेय

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान मतलब सम्मान का सम्मान किया गया है। आप सभी रतलाम का नाम विश्व में रोशन करें। हमारी संस्कृति, भाषा को संजोकर रखने की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। शहीद हेमू कालानी की वीरता एवं बलिदान प्रेरणादायी है। समाजजन को सिंधी भाषा में बोलें और मुझे भी इसके कुछ शब्द सिखाएं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने व संवर्धन के कार्य करें और सिंधी समाज के विकास हेतु एकीकृत होकर सामंजस्य स्थापित करें।

[also_read ids="5477" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने भी संबोधित किया

अध्यक्षता कर रहे सोनी समाज के पूर्व अध्यक्ष मोहन सोनी ने कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रमों से जुड़े का काफई अनुभव रहा है। सिंधी समाज के आध्यात्मिक गुरु पं. भवानीशंकर शर्मा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं भारतीय सिंधु सभा को समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। भारतीय सिंधु सभा रतलाम शाखा के अध्यक्ष राजू मलकानी ने भारतीय सिंधु सभा रतलाम के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया। सिंधु सभा रतलाम के कार्यवाहक अध्यक्ष जयकुमार टेकचंदानी ने भी संबोधित किया।

स्वास्थ्य शिविर और महाकाल दर्शन यात्रा का होगा आयोजन

विनोद करमचंदानी ने समाज के लिए आगामी दिनों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर एवं महाकाल दर्शन यात्रा आदि की जानकारी दी। संचालन सभा के महामंत्री हरीश करनानी ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यवाहक अध्यक्ष जयकुमार टेकचंदानी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

[also_read ids="4153" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 14 Apr 2026 20:53:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
पिता का साया उठा तो लोग बोले& "अब नहीं पढ़ पाएगी” …मां ने सींगदाने&चने बेचे, पापड़ बेले और बेटी को बना दिया MBBS डॉक्टर https://acntimes.com/ratlam-mother-struggle-selling-peanuts-daughter-doctor-success-story https://acntimes.com/ratlam-mother-struggle-selling-peanuts-daughter-doctor-success-story नीरज कुमार शुक्ला

दिसंबर 2015…,

एक हादसा…

और पूरा परिवार बिखर गया।

रतलाम के न्यू रोड क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले दिलीप बाहेती, जो सींगदाने और चने बेचकर परिवार चलाते थे, घर की सीढ़ियों से गिर पड़े। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया… लेकिन जिंदगी नहीं बच सकी।

उस दिन सिर्फ एक इंसान नहीं गया...
घर का सहारा ही चला गया था।

पीछे रह गईं- पत्नी सरला देवी… और तीन बेटियां- निकिता, भूमिका और सबसे छोटी खुशबू।

आर्थिक हालात इतने खराब थे कि सबसे बड़ा सवाल यही था कि, अब घर चलेगा कैसे… और बेटियों की पढ़ाई कैसे होगी?”

लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि-
अब ये बेटियां कैसे पढ़ पाएंगे, शायद अब ये नहीं पढ़ पाएंगे...”

लेकिन सरला देवी ने ये मानने से इनकार कर दिया।

पति का काम… चने और सींगदाने बेचने का…
उन्होंने खुद संभाल लिया।
साथ में पापड़ बेले… सिलाई की…
यहां तक कि हॉस्टल में खाना बनाने का काम भी किया।

दिन भर काम… रात में चिंता…
लेकिन एक चीज कभी नहीं टूटी-
अपनी बेटियों को पढ़ाने की जिद।

वे खुद कहती हैं-
रहन-सहन और खाने-पीने में मैं अपनी बेटियों को ज्यादा सुख नहीं दे पाई… लेकिन उनकी पढ़ाई में कभी समझौता नहीं किया।”

आर्थिक तंगी के बावजूद बेटियों को अच्छे स्कूल में पढ़ाया।
यहां माहेश्वरी समाज भी साथ खड़ा हुआ।

उधर खुशबू…
जब पिता का निधन हुआ, तब वह 10वीं कक्षा में थी।
परीक्षा सामने थी… रिजल्ट आना बाकी था…
पिता के रूप में आधार छूटा था... दिल टूटा था, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी।

तीनों बहनों ने पिता के जाने का दर्द सहा…
लेकिन उसे अपने और अपनी मां के सपनों के रास्ते में नहीं आने दिया।
बड़ी बेटी निकिता का 5 वर्ष पूर्व और भूमिका का एक वर्ष पूर्व विवाह हो चुका है। जमाई ऐसे मिले जो बेटे की कमी खलने ही नहीं देते।

सरला देवी की एक अधूरी कहानी भी इस संघर्ष के पीछे थी।

वे खुद नर्स बनना चाहती थीं…
लेकिन उनके पिता ने उन्हें आगे नहीं पढ़ने दिया।
इसलिए उन्होंने ठान लिया था-
मैं नहीं पढ़ सकी… लेकिन मेरी बेटियां जरूर पढ़ेंगी।”

और फिर एक और जिद जुड़ी-
बेटी को डॉक्टर बनाऊंगी… यदि संभव नहीं हुआ तो नर्स तो जरूर बनाऊंगी।”

एक मां की ऐसी जिद देख एक जमाई ने बेटी की तरह उनके सपने को साकार करने में सहभागिता निभाई।

[also_read ids="5523" title="ये भी पढ़ें"]

खुशबू का एडमिशन एलन इंस्टिट्यूट में करवाया गया ताकि वह डॉक्टर बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ा सके। फीस की पहली इंस्टॉलमेंट भी जमाई ने ही भरी।

पिता नहीं होने से फीस में कुछ रियायत मिली… जो नाकाफी थी...
जब यह बात माहेश्वरी समाज को पता चली
, तो मदद का हाथ आगे आया।

समाज के मानधन्या जी ने सहयोग किया और फीस में और कमी करवाई…
मेधावी छात्रा होने का फायदा भी खुशबू को मिला।

आगे की पढ़ाई के लिए मंदसौर के एक शिक्षक का मार्गदर्शन भी मिला।

और फिर…
सालों की मेहनत ने रंग दिखाया।

खुशबू बाहेती आज MBBS डॉक्टर बन चुकी हैं।

जिन हालातों में लोग सपने देखना छोड़ देते हैं…
वहां इस बाहेती परिवार ने सपना जिया… और उसे सच कर दिया।

घर में आज भी आंसू हैं…
लेकिन अब ये आंसू दर्द के नहीं—
एक मां का सपना साकार होने के, गर्व के और बेटी खुशबू की सफलता की खुशी के हैं।

डॉ. खुशबू आगे की पढ़ाई भी जारी रखना चाहती हैं।
और अपनी इस सफलता का श्रेय वे बार-बार अपनी मां को देती हैं।

डॉ. खुशबू बाहेती भावुक होकर कहती हैं-

मां… ‘थैंक्यू’ शब्द बहुत छोटा है आपके लिए।
आपने सिर्फ मुझे पढ़ाया ही नहीं, बल्कि हर उस मुश्किल से लड़ना भी सिखाया, जो रास्ते में आई।

मुझे आज भी वो दिन याद हैं… जब आप खुद थकी होती थीं, लेकिन दीदी और मेरे लिए मुस्कुराती थीं।
जब घर में पैसों की कमी होती थी, तब भी आपने कभी मेरी पढ़ाई को रुकने नहीं दिया।
आपने अपनी जरूरतों को हमेशा पीछे रखा… और मेरे सपनों को आगे।

पापा के जाने के बाद भी आपने हमें कभी टूटने नहीं दिया।
आपने मां और पिता, दोनों की जिम्मेदारी निभाई।

आज मैं जो भी हूं…
इस सफेद कोट के पीछे आपकी मेहनत, आपका त्याग और आपका विश्वास है।

आप खुद अपने सपने पूरे नहीं कर पाईं…
लेकिन आपने मेरे जरिए उन्हें जिया… और सच कर दिखाया।

मैं वादा करती हूं कि मैं एक अच्छी डॉक्टर बनूंगी-
सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि आपके हर त्याग को सार्थक करने के लिए।

थैंक्यू मां…

मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए…

और सबसे जरूरी- मुझ पर कभी विश्वास न खोने के लिए…”

[also_read ids="5557,4323" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 14 Apr 2026 18:53:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
एडवोकेट सुरेश वर्मा फिर बने रतलाम के जिला लोक अभियोजक, एक को छोड़कर सभी अतिरिक्त लोक अभियोजकों को फिर मिली जिम्मेदारी https://acntimes.com/mp-ratlam-appointment-of-public-prosecutor https://acntimes.com/mp-ratlam-appointment-of-public-prosecutor एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा रतलाम जिले के लोक अभियोजकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। अधिवक्ता सुरेश कुमार वर्मा को फिर से जिला लोक अभियोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। एक अतिरिक्त लोक अभियोजक को छोड़कर अन्य सभी को फिर से वही जिम्मेदारियां दी गई हैं जो वर्तमान में उनके पास थीं।

[follow_us]

विधि और विधायी कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोक अभियोजकों की नियुक्ति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 18 (3) के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए अथवा अधिवक्ता की उम्र 62 वर्ष (जो भी पहले हो) होने तक के लिए की गई है। आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति किसी भी समय बिना किसी कारण के निरस्त की जा सकती है।

[also_read ids="5556,5553" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 13 Apr 2026 23:23:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
सरकारी अस्पताल में कमाल ! एड़ी की ‘मृत’ नस (FHL टेंडन) ट्रांसफर कर Achilles फेल्योर का किया सफल उपचार, डॉ. दिनेश भूरिया की टीम ने की 4 घंटे की जटिल सर्जरी https://acntimes.com/ratlam-fhl-tendon-transfer-achilles-reconstruction-success https://acntimes.com/ratlam-fhl-tendon-transfer-achilles-reconstruction-success एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के बड़े सरकारी अस्पताल (Government Hospital Ratlam) ने एक बार फिर उन्नत ऑर्थोपेडिक सर्जरी (Advanced Orthopedic Surgery) के क्षेत्र में अपनी क्षमता सिद्ध की है। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश भूरिया (Dr. Dinesh Bhuria) ने फ्लेक्सर हैलूसिस लॉन्गस (Flexor Hallucis Longus - FHL) टेंडन ट्रांसफर (Tendon Transfer) जैसी जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इसके माध्यम से 62 वर्षीय मरीज छविलाल पाटीदार को पुनः कार्यात्मक गतिशीलता (Functional Mobility) प्राप्त हुई।

[follow_us]

जानकारी के अनुसार फ्लेक्सर हैलूसिस लॉन्गस (Flexor Hallucis Longus - FHL) टेंडन ट्रांसफर (Tendon Transfer) सामान्यतः उच्च स्तरीय निजी संस्थानों (Tertiary Private Hospitals) में ही उपलब्ध होती है। परंतु रतलाम के डॉ. निदेश भूरिया ने इसे सीमित संसाधनों वाले जिला अस्पताल में बीच शासकीय अस्पताल में सफलतापूर्वक करना चिकित्सा दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सर्जिकल हस्तक्षेप (Surgical Intervention) के लिए सिविल सर्जन का मार्गदर्शन निर्णायक रहा। सुविचारित प्री-ऑपरेटिव प्लानिंग (Pre-operative Planning) और टीम-आधारित सटीक निष्पादन (Team-based Execution) के माध्यम से डॉ. भूरिया और उनकी टीम ने इस उच्च जोखिम (High-risk) प्रक्रिया को सफल बनाया।

[also_read ids="5556" title="ये भी पढ़ें"]

क्लीनिकल बैकग्राउंड : मरीज की स्थिति गंभीर

खाचरोद तहसील (Khachrod Tehsil) निवासी छविलाल पाटीदार लंबे समय से Achilles टेंडन (Achilles Tendon) की गंभीर विकृति से पीड़ित थे। टेंडन पूर्णतः क्षतिग्रस्त (Complete Rupture) हो चुका था, जिससे चलना-फिरना अत्यंत कष्टप्रद हो गया था। उपचार के लिए मरीज को वडोदरा (Vadodara) भी ले जाया गया था, लेकिन उच्च उपचार लागत (High Treatment Cost) के कारण प्रक्रिया संभव नहीं हो सकी। रतलाम में परामर्श के दौरान विस्तृत क्लीनिकल असेसमेंट (Clinical Assessment) के बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया।

[also_read ids="5553" title="ये भी पढ़ें"]

FHL टेंडन ट्रांसफर : एक एडवांस रिकंस्ट्रक्टिव विकल्प

फ्लेक्सर हैलूसिस लॉन्गस (FHL) टेंडन, उच्च शक्ति (High Tensile Strength) और स्वाभाविक रक्त आपूर्ति (Intrinsic Vascularity) के कारण रिकंस्ट्रक्शन (Reconstruction) के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह Achilles टेंडन (Achilles Tendon) के विकल्प के रूप में कार्य करते हुए बेहतर हीलिंग (Enhanced Healing) सुनिश्चित करता है। Achilles टेंडन रप्चर (Achilles Tendon Rupture) की स्थिति में तीव्र एड़ी दर्द (Severe Heel Pain), चाल में असंतुलन (Gait Instability), प्राकृतिक रिपेयर की संभावना कम (Poor Natural Healing Potential) रहती है।

[also_read ids="5499" title="ये भी पढ़ें"]

सर्जिकल टेक्नीक: मल्टी-स्टेप हाई-प्रिसीजन प्रोसीजर

पोस्टेरोमेडियल अप्रोच (Posteromedial Approach) से सर्जिकल एक्सेस प्राप्त किया गया।
• FHL टेंडन की सटीक पहचान (Precise Identification) कर उसे डिस्टल रिलीज (Distal Release) किया गया।
कैल्केनियस (Calcaneus) में ड्रिलिंग द्वारा बोन टनल (Bone Tunnel Creation) तैयार की गई
टेंडन हार्वेस्टिंग (Tendon Harvesting) के पश्चात उसे टनल के माध्यम से पास कर फिक्सेशन (Fixation) किया गया।
इंटरफेरेंस स्क्रू (Interference Screw) के माध्यम से इष्टतम टेंशनिंग (Optimal Tensioning) सुनिश्चित की गई।

[also_read ids="3730" title="ये भी पढ़ें"]

ऑपरेशन : टीम-कोऑर्डिनेशन का उदाहरण

करीब चार घंटे चली इस जटिल सर्जरी में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. महेश मौर्य (Dr. Mahesh Maurya, Anesthesiology) सहित पूरी टीम का समन्वय (Intraoperative Coordination) अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। ऑपरेशन थियेटर (Operation Theatre) स्टाफ, नर्सिंग यूनिट (Nursing Unit) और टेक्निकल सपोर्ट ने प्रक्रिया को निर्बाध रूप से संचालित किया। एक ही सत्र में टेंडन हार्वेस्टिंग और इम्प्लांटेशन (Single-stage Harvesting & Implantation) इस प्रक्रिया की जटिलता को और बढ़ाता है।

[also_read ids="4634" title="ये भी पढ़ें"]

रिकवरी : एक माह में स्पष्ट सुधार

पोस्ट-ऑपरेटिव प्रबंधन (Post-operative Management) के तहत मरीज को इममोबिलाइजेशन (Immobilization) और नॉन-वेट बेयरिंग (Non-weight Bearing) प्रोटोकॉल पर रखा गया। लगभग एक माह में क्लिनिकल इम्प्रूवमेंट (Clinical Improvement) स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। मरीज वर्तमान में स्वतंत्र रूप से चलने (Independent Ambulation) में सक्षम है और दर्द में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

]]>
Mon, 13 Apr 2026 21:25:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
लापरवाहों पर सख्ती ! जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, सस्पेंड करने की अनुशंसा की, 3 साल की सजा भी हो सकती है https://acntimes.com/ratlam-census-2027-negligence-show-cause-notice-issued https://acntimes.com/ratlam-census-2027-negligence-show-cause-notice-issued एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनगणना 2027 (Census 2027) के कार्य में लापरवाही बरतने वाले 11 कर्मचारियों को नगर निगम आयुक्त (Ratlam Municipal Corporation Commissioner) अनिल भाना (Anil Bhana) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन पर प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की गई है। सभी को 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने की ताकीद की गई है। कर्मचारियों को सस्पेंड (निलंबित) करने की अनुशंसा भी की गई है।
[follow_us]

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान का सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जानी है। यह कार्य 01 से 30 मई 2026 तक चलेगा। नगर पालिक निगम के क्षेत्र में इस कार्य के लिए प्रगणकों / पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनका प्रथम प्रशिक्षण 11 से 13 अप्रैल 2026 तक में हो रहा है। इसके लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को आदेशित किया गया था। इसके बावजूद पहले सत्र में 11 कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। सभी गैरहाजिर कर्मचारियों नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अनिल भाना ने आदेश बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।
[also_read ids="5554" title="ये भी पढ़ें"]

इनके विरुद्ध हुई कार्रवाई

जनगणना के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे लोकसेवक दिलीप कुमार सिसौदिया (सहा वर्ग 3 सामाजिक न्याय विभाग रतलाम), अंतिमबाला खराड़ी माध्यमिक शिक्षक- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 रतलाम), कैलाशचन्द्र (सहायक शिक्षक - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 रतलाम), दुर्गा पालीवाल (सहायक शिक्षक - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोती नगर), आशा मकवाना (प्राथमिक शिक्षक - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीनदयाल नगर), अशोक सिंह पंवार (जिला मलेरिया विभाग पुराना कलेक्ट्रेट), जितेन्द्र तम्बोली (सहायक ग्रेड 2 जिला चिक्त्सालय), ज्योती सोनी (पर्यवेक्षक - महिला बाल विकास नरसिंह वाटीका), दमपा व्यास (जिला मलेरिया विभाग पुराना कलेक्ट्रेट), वासुदेव मईड़ा प्राथमिक शिक्षक – शासकीय न्यू विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल), झम्मू डामोर (शिक्षक - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1) को नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी को निलंबित करने की अनुशंसा भी की गई है। इसी प्रकार जनगणना कार्य की अवहेलना पर नगर पालिक निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर हितेश रान्वे, विक्रम सिंह गेहलोत, भृत्य राजेश डोडिया, यूसुफ इस्माइल, आबिद हुसैन, सलीम मोहम्मद एवं परमानन्द को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 24 घंटे में प्रति उत्तर चाहा गया है।

[also_read ids="5553" title="ये भी पढ़ें"]

अर्थदंड और सजा का है प्रावधान

जनगणना कार्य में अवहेलना करने पर जनगणना अधिनियम 1948 (Census Act, 1948) एवं जनगणना नियम 1990 (Census Rules, 1990) तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 (M.P. Civil Services Conduct Rules, 1965) के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। जनगणना अधिनियम 1948 के अनुसार दंड अधिरोपित करने एवं म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 अंतर्गत तत्काल निलम्बित करने का प्रस्ताव भी किया गया है। बता दें कि जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 5 एवं 11 के प्रावधान अनुसार जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए लोकसेवकों द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने पर एक हजार रुपए तक का अर्थदंड और दोष सिद्ध होने पर तीन वर्षा की सजा का भी प्रावधान है।

[also_read ids="5554" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 12 Apr 2026 21:52:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
खबर किसानों की : किसान घर बैठे ले सकेंगे खाद का ई&टोकन, तीन दिन तक रहेगा वैध, अभी 50 प्रतिशत, बाद में बची खाद मिलेगी https://acntimes.com/ratlam-farmers-e-token-fertilizer-distribution https://acntimes.com/ratlam-farmers-e-token-fertilizer-distribution एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसानों को उनकी पज के लिए खाद आसानी से मिल सके इसके लिए ई-टोकन प्रणाली लागू की गई है। किसान ई-टोकन घर पर ही अपने मोबाइल पर जनरेट कर सकेंगे। अभी 50 फीसदी और उसके बाद बाकी रही खाद मिलेगी। खाद कहां से लेना है, यह विकल्प चुनने का अधिकार भी किसानों को दिया गया है।

[follow_us]

कृषि विभाग के उप संचालक आर. के. सिंह ने बताया कि ई-विकास प्रणाली के तहत अब किसान घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ई-टोकन बुक कर सकेंगे। इस टोकन के जरिए किसान को चुने गए स्‍थान पर तुरंत खाद मिल जाएगी। सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों के सदस्‍यों को समिति से खाद का वितरण होगा। जो किसान समिति के सदस्‍य नहीं हैं उन्‍हें भी टोकन जारी होगा। इसके जरिए निजी दुकानदार एवं नगद विक्रय केन्‍द्र से खाद मिलेगी। खरीफ सीजन के लिए किसानों को रकबे के अनुसार निर्धारित मात्रा का 50 प्रतिशत हिस्‍सा मिलेगा। फिर बचा हुआ हिस्‍सा आने वाले महीनों में इसी तरह ई-टोकन के जरिए मिलेगा।

[also_read ids="5553" title="ये भी पढ़ें"]

अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई

कृषि उप संचालक ने बताया कि कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा खाद वितरण की पारदर्शी व्‍यवस्‍था के संबंध में सभी समितियों / खाद विक्रेताओं एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को विस्‍तृत निर्देश दिए गए हैं। 01 अप्रैल 2026 से जिले में खाद का शत-प्रतिशत वितरण ई-विकास प्रणाली के जरिए ही किया जाना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्‍त कार्यवाही की जाएगी।

[also_read ids="5552" title="ये भी पढ़ें"]

मोबाइल के माध्यम से जनरेट कर सकेंगे टोकन

किसान अपने मोबाइल फोन से पोर्टल पर टोकन जनरेट कर सकेंगे। समिति सदस्‍यों को संबंधित समिति के स्‍टॉक की जानकारी के सांथ उन्‍हें मिलने वाली निर्धारित मात्रा का 50 प्रतिशत आवंटन जारी होगा। इस टोकन को दिखाते ही उन्‍हें खाद मिलेगा। वहीं गैर सदस्‍यों को नजदीकी निजी क्षेत्र की दुकान की जानकारी उपलब्‍ध होने के साथ निर्धारित मात्रा अंकित वाला टोकन मिलेगा।

[also_read ids="5554" title="ये भी पढ़ें"]

सभी को मिलेगी खाद, पोर्टल पर मिलेगी विकल्‍प

सम‍िति के सदस्‍य, गैर सदस्‍य, बटाईदार, सिकमी वाले या किसी ट्रस्‍ट या मंदिर को दान में मिली जमीन पर किसानी करने वाले सभी किसानों को खाद ई-टोकन से मिलेगी। पोर्टल पर सभी तरह के विकल्‍प मिलेंगे। अपनी पात्रतानुसार किसान को विकल्‍प चुनना होगा। किसानों को खाद पात्रतानुसार आसानी से उपलब्ध होगा।

]]>
Sun, 12 Apr 2026 18:57:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम स्टेशन पर हादसा ! चलती ट्रेन में चढ़ रहा था 40 वर्षीय युवक, पैर फिसलने से मौके पर ही हो गई मौत https://acntimes.com/ratlam-youth-dies-while-attempting-to-board-a-moving-train https://acntimes.com/ratlam-youth-dies-while-attempting-to-board-a-moving-train एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर स्लिप होने से 40 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी दाउद पिता अजय बेग के रूप में हुई है। युवक के बैग से 4 लाख रुपए और अन्य सामान मिला है।

जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे अमृतसर से बांद्रा टर्मिनस की ओर जा रही जा रही गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस (12904) में एक युवक चढ़ने का प्रयास किया। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में फंस गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 4 से रवाना हो रही थी तब युवक दाउद दौड़कर कोच के गेट तक पहुंचा और उसमें चढ़ने लगा। उसने कोच के हैंडल को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन हाथ फिसल गया और हादसा हो गया। घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[also_read ids="5553" title="ये भी पढ़ें"]

​बैग में मिले 4 लाख रुपए

हादसे के बाद जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और ट्रेन रुकवाई। पुलिस ने युवक की सीट के आसपास तलाशी ली तो वहां दो बैग मिले। इनमें से एक में 4 लाख रुपए नकद, कपड़े, मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिले। आधार कार्ड से मृतक की पहचान बरेली के जोगी नवादा क्षेत्र निवासी दाउद बेग के रूप में हुई। परिजन के अनुसार दाउद महाराष्ट्र के ठाणे में रहकर इवेंट मैनेजमेंट व कैटरिंग का काम कर रहा था। वह कुछ दिन पूर्व ही बरेली गया था। दिल्ली होते हुए मुंबई लौटते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

[also_read ids="5552" title="ये भी पढ़ें"]

परिजन को सौंपा शव और सामान

जीआरपी ने शासकीय मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराने के साथ ही युवक का शव बरेली से आए उसके भाई फैज बेग को नकद रुपए, शव सहित सभी सामान और 4 लाख रुपए सौंप दिए। अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के मुम्ब्रा में होगा।

]]>
Sun, 12 Apr 2026 02:17:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी कार्रवाई ! SP की विशेष टीम ने चाय&नाश्ता करने के बहाने सांवरिया रेस्टोरेंट पर दी दबिश, कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य हरीश पटेल सहित 9 जुआरी गिरफ्तार https://acntimes.com/ratlam-9-gamblers-including-a-congress-janpad-member-arrested https://acntimes.com/ratlam-9-gamblers-including-a-congress-janpad-member-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी अमित कुमार की विशेष टीम ने नामली थाना क्षेत्र के बांगरोद स्थित सांवरिया रेस्टोरेंट से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य हरीश पटेल सहित सहित अन्य शामिल हैं। मामले में बांगरोद चौकी पुलिस की लापरवाही भी समने आई है।

जानकारी के अनुसार नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगरोद चौकी क्षेत्र में जुआं और स्टे का गोरखधंधा फलने-फूलने की शिकायत मुखबिर से एसपी अमित सिंह को मिली थी। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की। टीम ने शनिवार शाम को बांगरोद के सांवलिया रेस्टोरेंट पर चाय-नाश्ता करने के बहाने पहुंची। कुछ सदस्य रेस्टोरेंट के अंदर सीढ़ियों से ऊपरी मंजिल पहुंचे जहां लोग जुआं और सट्टा करते 9 आरोपी मिले। आरोपियों के पास से 34 हजार 100 जब्त हुए हैं। टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्त में लेकर नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी और पुलिस के हवाले कर दिया।

[also_read ids="5552" title="ये भी पढ़ें"]

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

नामली पुलिस ने सभी 9 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट 3/4 में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य हरीश पिता जगदीश पटेल (29 ) निवासी बांगरोद, दीपक पिता गोपाल धाकड़ (28) निवासी बांगरोद, संजय पिता गोविंदराम पाटीदार (38) निवासी पीएनटी कॉलोनी रतलाम, पवन पिता दुर्गाशंकर सेन (32) निवासी सेजावता, शांतिलाल पिता राजाराम धाकड़ (40) निवासी बांगरोद, दीपेश पिता नागेश्वर पाटीदार (34) निवासी बांगरोद, राहुल पिता मुकेश पाटीदार (22) निवासी बांगरोद, अशोक पिता दयाराम प्रजापत (46) निवासी सेजावता, राजेश पिता वर्दीचंद्र राठौड़ (34) निवासी पचेड़ शामिल हैं।

[also_read ids="5549" title="ये भी पढ़ें"]

बांगरोद चौकी पुलिस संदेह के घेरे में

सूत्रों की मानें तो बांगरोद में एसपी की टीम द्वारा की गई कार्रवाई ने यहां की पुलिस चौकी के अमले की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। बताया जारा है कि मामले में यहां की पुलिस की लापरवाही सामने आई है। इसमें लिप्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की तैयारी एसपी द्वारा की जा रही है।

[also_read ids="5548" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 11 Apr 2026 23:54:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
महिला के पहले पति ने दूसरे पति पर किया चाकू से हमला, न्यायालय ने सुनाई 5 साल के कारावास की सजा https://acntimes.com/attack-on-wifes-second-husband-sentenced-to-5-years https://acntimes.com/attack-on-wifes-second-husband-sentenced-to-5-years एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधान जिला एव सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे ने एक महिला के पूर्व पति को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अर्थदंड भी सुनाया है। अभियुक्त ने अपनी पत्नी के वर्तमान पति पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। बीच-बचाव में महिला भी घायल हो गई थी।

अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने बताया कि अभियुक्त रिंकू पिता दुलीचंद खंगरावत निवासी ग्राम सारथल जिला बांरा (राजस्थान) फरियादी महिला का पूर्व पति है। महिला ने उसे छोड़कर अभिषेक अधिकारी के साथ विवाह कर लिया था। इससे रिंकू नाराज हो गया था और दिनांक 22 जुलाई, 2025 की रात बाणेश्वरी कॉलोनी रतलाम स्थित महिला के घर पहुंचा और उसके और उसके पति अभिषेक के साथ गाली-गलौच करने लगा।

महिला ने ऐसा करने से मना किया तो अभियुक्त ने सब्जी काटने के चाकू से अभिषेक पर जान से मारने की से हमला कर दिया। उसने अभिषेक के पेट में 4 जगह चाकू से मारे जिससे खून निकलने लगा। महिला जब बचाने आई तो अभियुक्त ने उसकी कलाई पर भी चाकू से चोट पहुंचाई थी। उसने महिला से कहा कि यदि वह अभिषेक के साथ रही तो दोनों को जान से खत्म कर देगा।

[also_read ids="5543" title="ये भी पढ़ें"]

मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहा घायल युवक

हमले के बाद महिला और उसका दूसरा पति अभिषेक को इलाज के लिए ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाया गया। जहां से अभिषेक को शासकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था जहां वह 16 दिन तक भर्ती रहा। बता दें कि घटना वाले दिन ही आरोपी रिंकू को पकड़ लिया गया था और पुलिस के हवाले कर दिया गया था। उसके विरुद्ध औद्योगिक क्षेत्र थाने में बीएनएस की धारा 109, 296, 115(2), 118(1), 351(3) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया था।

[also_read ids="5545" title="ये भी पढ़ें"]

फरियादी महिला ही हो गई थी पक्ष विरोधी

पुलिस ने विवेचना के बाद प्रधान जिला एव सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे के न्यायालय में चालान पेश किया था। सुनवाई के दौरान फरियादी ही पक्षविरोधी हो गई थी, परंतु अन्य साक्ष्यों के कथन और विशेषज्ञ साक्ष्यों के कथन और रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत किए गए थे। अभियोजन के साक्ष्य एवं तर्क से सहमत होकर न्यायालय ने अभियुक्त रिंकू पिता दुलीचंद खंगरावत को दोषी पाते हुए 5 वर्ष के कारावास एवं 2000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन की और से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता संजीव सिंह चौहान ने की।

[also_read ids="5538" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 11 Apr 2026 22:53:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
RCL&2026 : कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में फाइनल मुकाबला 11 अप्रैल को, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले& यह खिलाड़ियों में सबसे चर्चित क्रिकेट स्पर्धा https://acntimes.com/rcl-2026-concludes-on-april-11-cabinet-minister-kailash-vijayvargiya-will-be-the-chief-guest https://acntimes.com/rcl-2026-concludes-on-april-11-cabinet-minister-kailash-vijayvargiya-will-be-the-chief-guest एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति ( Late Kushabhau Thakre Memory) एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित रतलाम चैंपियन लीग (Ratlam Champion League) RCL  – 2026 का समापन 11 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे होगा। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) होंगे। विशेष अतिथि स्पर्धा के प्रेरणा स्त्रोत पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी (Himmat Kothari) रहेंगे।

रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं को निखारने और मंच देने के उद्देश्य से रतलाम चैंपियन लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसका चौथा सीजन शहर के नेहरू स्टेडियम (पोलो ग्राउंड) पर हो रहा है। फाइनल मुकाबला शनिवार रात 8.00 बजे शुरू होगा। इसमें खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल टीमें चैंपियनशिप जीतने के लिए भिड़ेंगी। ये दोनों टीमें अलग-अलग हुए दो सेमीफाइनल मैंचों में विजयी होकर फाइनल मुकाबले में पहुंची हैं।

[also_read ids="5549" title="ये भी पढ़ें"]

RCL ट्रॉफियों का हुआ अनावरण, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले यह सबसे चर्चित स्पर्धा

गत दिवस आरसीएल की ट्रॉफी का अनावरण समारोह भी हुआ। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। अन्य अतिथि में अनिल पीपड़ा, राजेश पगारिया, पत्रकार नरेंद्र जोशी, डॉ. संजय पाण्डेय, योगेश शर्मा यूनिट, मुकेश पगारिया, विजय कांठेड़, शैलेंद्रसिंह पंवार, जयपाल सिंह कुशवाह शामिल रहे। अतिथियों ने आरसीएल की ट्रॉफियों का अनावरण किया। मुख्य अतिथि काश्यप ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैंपियंस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता खिलाड़ियों में सबसे चर्चित रहती है। इसमें खिलाड़ियों को अपना खेल दिखाने का मौका मिलता है। टूर्नामेंट तो बहुत होते हैं लेकिन अब हमें प्रशिक्षण केंद्रों की जरूरत है। हमारे युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा तो वे रतलाम का नाम देश-दुनिया में रोशन करेंगे। नगर में जब क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रचलन नहीं था हमारे मार्गदर्शक हिम्मत कोठारी ने विधायक ट्रॉफी के नाम से गली-मोहल्ले की खेल प्रतिभा को संवारने का मौका दिया। चेतना खेल मेला के माध्यम से भी विद्यार्थियों से कई खिलाड़ियों ने रतलाम नगर का नाम देश-प्रदेश में किया।

फाइनेंस सर्किल ऐसे पहुंची फाइनल में

स्पर्धा का दूसरा सेमीफाइनल हिंद टाइटंस और फाइनेंस सर्किल के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवर में 111 रन का लक्ष्य दिया। टीम के नीलेश निनामा ने 33, शक्ति घोसरे ने 25, अनिल निनामा ने 24 रन का योगदान दिया। हिंद टाइटंस के गेंदबाज हर्षित उपाध्याय ने 1, अनुज और सौरभ ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य को भेदने मैदान में उतरी हिंद टाइटंस की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज का विकेट गिरा। शुभम की बल्लेबाजी शानदार रही। हिंद टाइटंस की टीम महज 94 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। जिससे फाइनेंस सर्किल 12 रन से विजयी होकर फाइनल मुकाबले में जगह बनाने में कामयाब रही। मैन ऑफ द मैच फाइनेंस सर्किल के विपिन सिंह जावरा रहे। इस मैच के दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, पश्चिम रेलवे के सेवानिवृत्त अजय ठाकुर, अजमेरा स्टील्स के सुशील अजमेरा, हुसैन दातारवाला, अनिल पांडेय, इरशाद कुरैशी अतिथि रहे।

[also_read ids="5545" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने की फाइनल मुकाबला देखने की अपील

रतलाम चैंपियन लीग आयोजन समिति के महेंद्र कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विकास कोठारी, पूर्व रतलाम केसरी गौरव जाट, स्पर्धा संयोजक यतेन्द्र भारद्वाज, जयेश राठौर, मनीष शर्मा, देवशंकर पांडेय, अनिल पांडेय, संजय शर्मा, जोस चाको, दिनेश लोकपाल सिंह सिसौदिया, दिनेश राठौर, राजेश चौहान, सुनील सारस्वत, राहुल जाधव ने खेल प्रेमियों से फाइनल मैच देखे जाने की अपील की।

[also_read ids="5531" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 11 Apr 2026 13:03:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्मृति शेष ! सरदार गुरनाम सिंह डंग की स्मृति में श्री अखंड पाठ साहब का समापन 11 अप्रैल को, शबद कीर्तन और शोकसभा भी होगी https://acntimes.com/ratlam-gurnam-singh-dang-conclusion-of-the-Shri-akhand-path-sahib-on-april-11 https://acntimes.com/ratlam-gurnam-singh-dang-conclusion-of-the-Shri-akhand-path-sahib-on-april-11 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति रतलाम के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग की स्मृति में श्री अखंड पाठ साहब का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन 11 अप्रैल 2026 को होगा। इसी दिन अफसोस की बैठक (शोकसभा) होगी और शबद कीर्तन भी होगा।

[follow_us]

स्व. राजेंद्र सिंह डंग के पुत्र, स्व. सुरेंद्रपाल सिंह, रणजीत सिंह और सतपाल सिंह के भाई, मनमीत सिंह (अंकित), गगनदीप सिंह (अर्पित) तथा बलजीत अग्निहोत्री (सोनल) के पिता गुरनाम सिंह का निधन 7 अप्रैल को हो गया था। उनके आत्मिक कल्याण के लिए डंग परिवार द्वारा न्यू रोड स्थित श्री गुरु सिंघ सभा के गुरुद्वारे में अंतिम अरदास एवं भोग का आयोजन किया जा रहा है।

[also_read ids="5544" title="ये भी पढ़ें"]

गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ साहब का पारायण हो रहा है जिसकी समाप्ति 11 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे होगी। इसके बाद शबद कीर्तन का आयोजन होगा। सुबह 11.00 से दोपहर 12.30 बजे तक जसकरण सिंघ (पटियाला वाले) हुजूर रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर प्रस्तुति देंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 से 1.00 बजे तक श्री गुरु सिंघ सभा न्यू रोड रतलाम के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मान सिंघ एवं साथी शबद कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक अफसोस की बैठक (शोकसभा) भी होगी।

[also_read ids="5549" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 10 Apr 2026 23:39:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में आंदोलन ! TET के विरोध में शिक्षक लामबंद, कलेक्ट्रेट में किया जंगी प्रदर्शन, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग भी की https://acntimes.com/ratlam-teachers-mobilize-against-tet-memorandum-submitted https://acntimes.com/ratlam-teachers-mobilize-against-tet-memorandum-submitted एसीएन टाइम्स @ रतलाम । TET की अनिवार्यता से शिक्षकों और अध्यापकों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने इसके विरुद्ध आंदोलन का शंखनाद किया है। TET का विरोध करने के लिए जिलेभर से शिक्षकों ने कलेक्टर कार्यालय जुटे। इस दौरान उन्होंने एकता के नारे लगाए और अपनी मांग नहीं मानने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री के नाम सबोधित ज्ञापन भी दिया जिसमें नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करने की मांग भी की।

नियुक्ति के बाद TET की अनिवार्यता को अव्यवहारिक बताते हुए अध्यापक / शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में रतलाम जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन कर कलेक्टर के प्रतिनिधि रामचन्द्र पाण्डेय (नायब तहसीलदार) को सौंपा गया। इसका वाचन विनोद शर्मा ने किया।

[also_read ids="5545" title="ये भी पढ़ें"]

ज्ञापन में ये बिंदु हैं शामिल

  • राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की अधिसूचना दिनांक 24 अगस्त 2010 की कंडिका-4 (क), (ग) एवं कंडिका-5 के अनुसार 03 सितंबर 2001 के पश्चात नियुक्त शिक्षक, 03 सितंबर 2001 के पूर्व नियुक्त शिक्षक तथा वर्ष 2011 से 2014 के मध्य "गुरुजी" से "संविदा शिक्षक" के रूप में नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट प्रदान की गई है।
  • सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय में भी उक्त छूट का स्पष्ट उल्लेख किया गया है, इसके बावजूद विभागीय आयुक्तों द्वारा समस्त सेवागत नॉन-TET शिक्षकों को TET उत्तीर्ण करने हेतु बाध्य किया जाना अधिसूचना के प्रावधानों एवं न्यायालय के निर्णय की भावना के विपरीत है।
  • आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा दिनांक 02 मार्च 2026 (क्र.356) तथा आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 26 मार्च 2026 (क्र.6290) को जारी आदेशों को तत्काल निरस्त किया जाए।
  • प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्त कर उन्हें अनावश्यक मानसिक तनाव से राहत प्रदान किया जाए।
  • नवीन शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षकों की लंबे समय से की जा रही ज्वलंत मांग को दृष्टिगत रखते हुए उनकी सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से किए जाने हेतु आवश्यक आदेश जारी किए जाएं ताकि जिससे पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदीकरण जैसे वैधानिक लाभ पदोन्नति / क्रमोन्नति की भांति सुनिश्चित हो सकें>

[also_read ids="5536" title="ये भी पढ़ें"]

ये उपस्थित रहे

डॉ. मुनींद्र दुबे, गोपाल बोरिया, सुनील कुमार गोंड, नरेंद्र कुमार टांक, चरण सिंह चौधरी, मोहन सिंह सोलंकी, पिंकी यादव, स्वतंत्र श्रोत्रिय, प्रकाश शुक्ला, राजेश स्वर्णकार, महेद्र सिंह भाटी, राजेंद्र राठौर, योगेश सरवाड़, आनंद चावला, राजेश जोशी, किरण पाटीदार, संध्या जैन, हरीश भिंडवाल, आलोक कोठारी सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

]]>
Thu, 09 Apr 2026 23:08:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
नए स्वरूप में विकसित होंगे कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली बैठक, दिए निर्देश https://acntimes.com/ratlam-kalika-mata-lok-virupaksha-mahadev-temple-project-reviewed https://acntimes.com/ratlam-kalika-mata-lok-virupaksha-mahadev-temple-project-reviewed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपाक को नए स्वरूप में विकसित करने संबंधी कार्य योजना तैयार की गई है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रेंहलाद पटेल, कलेक्टर मिशा सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में इंजीनियर ने रतलाम शहर के कालिका माता मंदिर परिसर और विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक को नए स्वरूप में विकसित करने हेतु नक्शा एवं आमजन को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। कार्य योजना के अनुसार रतलाम शहर के झाली तालाब के आसपास सुंदर डेकोरेशन लाइटिंग एवं दुर्गा माता के 9 स्वरूपों की आकर्षक झांकी तैयार की जाएगी।

ये व्यवस्थाएं होंगे श्री कालिका माता लोक में

यहां आने-जाने वाले लोगों के लिए सुलभ रूप में दर्शन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, फूड जोन, बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग, झाली तालाब का सौंदर्यकरण, बाउंड्री वॉल, श्रद्धालुओं के लिए गरबा स्थल की व्यवस्था, पेड़-पौधों को आकर्षक रूप से सुसज्जित करने आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई। कालिका माता मंदिर लोक का निर्माण होने के बाद परिसर अपने नए स्वरूप में निखरेगा। कालिका माता मंदिर परिसर में मेला लगने के उचित स्थान की व्यवस्था, दुकानों की व्यवस्था आदि के संबंध में भी कार्य योजना तैयार की गई।

विरुपाक्ष मंदिर के आस-पास बनेगा परकोटा

बैठक में बताया गया कि विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक के मंदिर में मुख्य मंदिर तथा आसपास के चारों मंदिर का आवश्यक सुधार कार्य करते हुए नवीनीकृत किया जाएगा। मंदिर के आसपास परकोटा बनेगा। आमजन की सुविधा अनुसार मंदिर के दर्शन लिए आवागमन की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, आसपास की सभी सड़कों से आवागमन की व्यवस्था आदि की कार्य योजना बनाई गई। दांतोड़िया रोड से ग्राम मऊ फंटा तक का डेढ़ किलोमीटर मार्ग पीडब्ल्यूडी के सहयोग से बनाने के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर सिंह ने विकास कार्य संबंधित क्षेत्र के अतिक्रमण की स्थिति आबादी की स्थिति, निजी भूमि की स्थिति, शासकीय भूमि की स्थिति एवं कार्य में होने वाले व्यय का आकलन संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियर को 14 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

[also_read ids="4900" title="ये भी पढ़ें"]

ये उपस्थित रहे

बैठक में बिलपांक के समाजसेवी अशोक पाटीदार, रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर, तहसीलदार आशीष उपाध्याय, जिला शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी अरुण कुमार पाठक, पुरातत्व विभाग इंदौर के सब इंजीनियर अंकित चौहान, मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के राजकुमार रघुवंशी, आर्किटेक्ट सागर जगवानी, मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के कार्यपालिका यंत्री मनीष डहरिया उपस्थित रहे।

]]>
Thu, 09 Apr 2026 22:11:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप, जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस https://acntimes.com/jito-ratlam-chapter-celebrates-world-navkar-mahamantra-day https://acntimes.com/jito-ratlam-chapter-celebrates-world-navkar-mahamantra-day कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे मुख्य अतिथि

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गोनाइजेशन (जीतो) के रतलाम चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर सुबह 8.01 से 9.36 बजे तक एक साथ विश्व शांति और बंधुत्व का भाव लेकर नवकार महामंत्र का जाप किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। जाप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री जयवंत कोठारी एवं भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन और मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जीतो रतलाम चैप्टर के चेअरमैन इंदरमल जैन ने स्वागत भाषण दिया। संयोजक अशोक भाणावत ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व के 120 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप हो रहा है, जो जीतो रतलाम चैप्टर के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर जीतो रतलाम चैप्टर के संचालक मंडल की और से मुकेश जैन, जयंत जैन, निर्मल लुनिया, महेंद्र बोथरा, अशोक बरमेचा, राजकमल जैन ने कार्यक्रम के लाभार्थी जीतो चेअरमैन इंदरमल जैन का बहुमान किया।

भजन की प्रस्तुति दी

संगीता जैन ने जैन भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। समापन से पूर्व नवकारसी का आयोजन किया गया। बिबड़ौद सेवा मंडल ने सेवाएं दी। नवकार महामंत्र जाप में जीतो महिला विंग भी उपस्थित रहीं। संचालन चीफ सेक्रेटरी मुकेश जैन ने किया। आभार जयंत जैन ने माना।

[also_read ids="5545" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 09 Apr 2026 19:28:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
आलोट पुलिस को सफलता ! बेटे ने ही चुराए थे अपनी मां और बहन के आभूषण, आरोपी गिरफ्तार, ₹3 लाख के आभूषण बरामद https://acntimes.com/alot-police-arrest-man-for-stealing-jewelry-from-mother-and-sister https://acntimes.com/alot-police-arrest-man-for-stealing-jewelry-from-mother-and-sister एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आलोट पुलिस को 5 दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी मां और बहन के आभूषण चुराए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

आलोट की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। मामला ग्राम पिपलिया सिसौदिया का होकर 5 दिन पुराना है। यहां रहने वाले कन्हैयालाल पिता रामसागर पाटीदार ने 06 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 03 अप्रैल 2026 की रात को उसके घर से उसकी माँ एवं बहन के सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। इस सूचना पर आलोट थाने पर अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

[also_read ids="5545" title="ये भी पढ़ें"]

चार साल से रतलाम में रह रहा आरोपी

एसडीओपी गौर ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आसपास के ग्रामीणों एवं पड़ोसियों से पूछताछ की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि घटना की रात फरियादी का भाई राहुल पाटीदार, जो पिछले चार वर्षों से रतलाम में निवासरत है, गांव में देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रतलाम पहुंचकर आरोपी राहुल पाटीदार (24) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

[also_read ids="5543" title="ये भी पढ़ें"]

3 लाख रुपए के आभूषण बरामद

आरोपी की निशानदेही पर उसके किराये के मकान, काटजू नगर रतलाम से चोरी गए आभूषण बरामद किए गए। बरामद आभूषण में सोने के 02 मंगलसूत्र तथा 01 जोड़ी झुमकी शामिल है जिसकी कीमत करीब ₹3,00,000/- है। चोरी का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक आर. सी. खड़िया, प्रधान आरक्षक अमित भावसार, आरक्षक अंकित काला एवं आरक्षक दीपक पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।

[also_read ids="5533" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 09 Apr 2026 17:44:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
नीर का तीर : नगर सरकार का ‘सियासी अखाड़ा’ यानी आग में घी और राजनीति में नमक, दफ्तरों में ‘मैडम राज’ और ‘सर की सरगोशी' का दौर https://acntimes.com/ratlam-municipal-corporation-politics-madam-raj-controversy https://acntimes.com/ratlam-municipal-corporation-politics-madam-raj-controversy नीरज कुमार शुक्ला

सेव के स्वाद और सोने की शुद्धता के लिए ख्यात रतलाम सरकार और संगठन की तनातनी के लिए कुख्यात हो रहा है। रही-सही कसर यहां की राजनीति पूरी कर रही है जिसकी न तो चाल समझ आ रही है और न ही चरित्र स्पष्ट है। ऐसे में बेचारी जनता टकटकी लगाए देख रही है कि उसका भला कब, कैसे और कौन करेगा ?

[follow_us]

नगर पालिक निगम अधिनियम में 60 दिन के अंतराल पर सम्मेलन आहूत करने का प्रावधान है लेकिन नगर सरकार ने 5 माह बाद (6 नवंबर 2025 को हुआ था आखिरी सम्मेलन) साधारण सम्मेलन आहूत कर जनता पर अहसान कर दिया। इसमें शहर के गड्ढों, पानी, सफाई, सीवरेज और विकास की बात होनी चाहिए थी लेकिन यह सड़क नामकरण संस्कारतक सीमित होकर रह गया। अब विपक्ष छाती पीट रहा है कि- एजेंडे में जनहित के मुद्दे ही नहीं है। (आप पढ़ रहे हैं 'नीर का तीर') विपक्ष ने शुरुआत तो ‘लोकतांत्रिक अंदाज़’ में की और नारे लगाकर प्रदर्शन भी किया। हालांकि, फोटो सेशन (Photo Session) होते ही सभी कुर्सियों पर ऐसे पसर गए जैसे अभी-अभी लोकतंत्र बचाकर आए हों। यानी नाटक का मंचन भी हुआ और समय पर इंटरवल भी!” सर्वानुमति से चार सड़कों और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नामकरण भी हो गया, सड़कें भले ही टूटी हों… पर नाम चमकदार होना चाहिए! 

[also_read ids="4872" title="ये भी पढ़ें"]

अब बारी थी 169 व्यवसायों पर लाइसेंस शुल्क लगाने का निर्णय लेने की। तभी सत्तापक्ष के एक पार्षद ने राहुल गांधी पर कटाक्ष कर सभा को स्थानीय से राष्ट्रीय बना दिया। विपक्षी महिला पार्षद ने तेज, तगड़ा और पूरी ऊर्जा से विरोध दर्ज कराया और एक बार फिर मुद्दा ठंडा हो गया। अगले ही पल विपक्ष के पार्षद ने वीर सावरकर को राष्ट्रद्रोही कह कर आग में घी… और राजनीति में नमक डालने का काम कर दिया। इसके लिए उनके पुतले पर जूते-चप्पल बरसे और एफआईआर भी हो गई। जो विपक्ष सदन में अपने नेता के अपमान पर ज्यादा मुखर नजर नहीं आया वही अपने पार्षद पर कार्रवाई के बाद अब पुलिस को ज्ञापन देकर अपमान करने वाले पार्षद पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। (आप पढ़ रहे हैं 'नीर का तीर') अब सवाल ये नहीं है कि किसने किसे क्या कहा…, सवाल ये है कि- जिस सदन में शहर की समस्याएं हल होनी थीं… वहां नेताओं की ‘इज्जत’ और बेज्जती करने का यह ठेका क्यों लिया गया? डेढ़ सौ से ज्यादा लाइसेंस शुल्क, शहर विकास के मुद्दे, पानी, सड़क और सफाई सहित सब एजेंडे में कहीं पीछे छूट गए। और आगे आ गई राजनीति की वही पुरानी स्क्रिप्ट : तू-तू, मैं-मैं… और जनता बीच में ‘हाय-हाय’ वाली।” यानी नगर निगम का सदन समस्याओं का समाधान कम और सियासी अखाड़ा ज्यादा लगता है। यहां मुद्दे नहीं छिड़ते, अहंकार भिड़ते हैं। और जब अहंकार जीतता है तो हार हमेशा जनता की होती है। 

[also_read ids="3776" title="ये भी पढ़ें"]

मैडम राज में ऐसा काज कि- इशारों में काम निकालने वाले टटोल रहे नियमों की किताबें

रतलाम इन दिनों एक और दिलचस्प दौर से गुजर रहा है। यहां फैसलों की मेज पर ‘मैडम’ का दबदबा है और गलियारों में ‘सर’ की सरगोशी। तमाम प्रमुख मेजों मैडम राज होने से सर लोगों को अपनी दाल गलाने में मुश्किल हो रही है। इशारों में एक मेज से दूसरी मेज तक दौड़ने वाली फाइलें चल तो अब भी रही हैं लेकिन कुछ संभल-संभल कर। काम हो रहे हैं, पर ‘अपने तरीके’ से; जल्दीबाज़ी कम, जांच-परख ज्यादा। यानी कोई इसे सख्ती कह रहा है तो कोई अनजान भय के चलते कदम फूंक-फूंक कर रखने वाली सावधानी। वजह जो भी हो लेकिन यह भी सही है कि ऐसे में कभी-कभी ‘जरूरी’ काम भी इंतजार करते नजर रह जाते हैं। (आप पढ़ रहे हैं 'नीर का तीर')  नए मिजाज वाले सिस्टम से उनकी परेशानी ज्यादा बढ़ गई है जिन्हें इशारों में काम निकाल लेने में महारथ हासिल है, ऐसे लोग नियमों की किताबों में मैडमों से जल्दी काम कराने के तरीके खोज रहे हैं। प्रशासनिक गलियारों में इन इशारेबाजों और सर लोगों की खुसर-फुसर भी तेज होती जा रही है। इनकी बातों पर यकीन करें तो काम में देरी की बड़ी वजह मैडमों में तालमेल की कमी है और कई बार ईगो भी आड़े आ जाता है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, यह कहना मुश्किल है लेकिन एक बात तो तह है कि जहां लगाम कसी हो, वहां घोड़े ही नहीं, सवार भी थोड़ा असहज हो ही जाते हैं। 

[also_read ids="4190" title="ये भी पढ़ें"]

दीवारों से बाहर झांकती गोपनीयता, सुर्खी बनती तनातनी

राजनीतिक दलों में खींचतान जगजाहिर है। किसी की खींचतान खुलकर सड़कों तक पहुंच जाती है तो किसी की बंद कमरे में या फिर इससे जुड़े लोगों के दिलों में ही दफन होकर रह जाती है। खबरों को दीवारों के बाहर पहुंचने से रोकने से ज्यादा उसे बाहर पहुंचाने वाले ज्यादा सक्रिय नजर आते हैं और वे सफल भी हो जाते हैं। नगर सरकार के सम्मेलन से पहले हुई सत्ता पक्ष के पार्षद दल में हुई कथित तनातनी की बात न सिर्फ बंद कमरे से बाहर आई बल्कु वह अखबार की सुर्खी भी बन गया। (आप पढ़ रहे हैं 'नीर का तीर') सम्मेलन के दौरान विपक्ष ने मौका देखकर चौका मारा और अखबार की कटिंग भी सदन में लहराते हुए सत्ता पक्ष की अंदरूनी खींचतान को सार्वजनिक कर दिया। यह नगर सरकार के मुखिया को नागवार गुजरा, उन्होंने कथित तनातनी की बात को अस्वीकार करते हुए कहा कि- बैठक में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने तो खबर प्रकाशित करने वाले अखबार को नोटिस देने तक की बात कह दी। उनका तर्क था कि बैठक गोपनीय थी और उसमें क्या हुआ यह बाहर को किसी को कैसे पता चल सकता है। अब नगर सरकार के मुखिया को यह कौन समझाए कि- कि जो बात दीवारों के अंदर भी नहीं टिक पाती… वो अखबार तक कैसे नहीं पहुंचेगी? ...और बंद कमरों से ऐसी बातों पहले भी आती रही हैं सुर्खियां भी बनती रही हैं।” 
[also_read ids="4331", "2144" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 09 Apr 2026 16:43:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम । सरदार गुरनाम सिंह डंग पंचतत्व में विलीन, पुत्रों और भाई ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी https://acntimes.com/ratlam--sardar-gurnam-singh-dangs-last-rites-performed https://acntimes.com/ratlam--sardar-gurnam-singh-dangs-last-rites-performed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष व मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा केंद्रीय उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग (68) का मंगलवार रात को निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार दोपहर बड़बड़ रोड स्थित निवास से निकली। अंतिम संस्कार भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि पुत्र अंकित डंग, गगनदीप सिंह डंग एवं भाई सतपाल सिंह डंग ने दी।

[follow_us]

गुरनाम सिंह डंग कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। 16 साल विकास समिति के अध्यक्ष रहे डंग के कार्यकाल में समिति ने अनेकों उपलब्धियां हासिल की व संस्था तथा शहर का नाम गौरवान्वित किया। उन्हें अंतिम विदाई देन के लिए महापौर प्रहलाद पटेल, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश व्यास, गुरुद्वारा श्री रामदास दरबार के कश्मीर सिंह, श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति उपाध्यक्ष हरजीत चावला, वीरेंद्र बाफगांवकर, सतीश पुरोहित, पारस सकलेचा, सुभाष जैन, विशाल शर्मा, गोविंद काकानी, अरुण त्रिपाठी, देवेंद्र वाधवा, भगत सिंह भदौरिया, मुकेश जैन, मणिलाल जैन, मनोहर पोरवाल विप्लव जैन, राकेश पोरवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन शामिल रहे।

[also_read ids="5541,4717" title="ये भी पढ़ें"]

जमाना बड़े शौक से सुन रहा था, आप ही सो गए दास्तां कहते कहते...

"आदरणीय श्री गुरनाम सिंह जी शिक्षा जगत की एक ऐसी शख्सियत थी जिनका जीवन वर्णन शब्दों में बयां करना संभव नहीं है आप एक जीती जागती किदवंती थे उनके पास आया कोई भी व्यक्ति कभी निराशा नहीं लौटता था दूर दृष्टि सोच वाले श्री डंग का इस तरह जाना हर किसी को स्तब्ध व मायूस कर गया आदरणीय 'सर' आप बहुत याद आओगे.. बहुत याद आओगे... मेरे जीवन में आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी विनम्र श्रद्धांजलि आदरणीय सर जी।"

- राकेश पोरवाल, पत्रकार

]]>
Wed, 08 Apr 2026 23:13:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम के श्रीराम पान भंडार पर बिक रही थी प्रतिबंधित ई&सिगरेट, पुलिस ने जब्त कर व्यवसायी के खिलाफ दर्ज किया केस, जानिए& क्या है ई&सिगरेट... https://acntimes.com/ratlam-banned-e-cigarettes-seized-accused-arrested https://acntimes.com/ratlam-banned-e-cigarettes-seized-accused-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत माणक चौक पुलिस ने पान की एक दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की है। जब्त की गई प्रतिबंधित सिगरेट की कीमत 27 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। पुलिस ने विक्रेता के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

माणक चौक पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर नाहरपुरा स्थित श्रीराम पान भंडार पर दबिश दी। इस दौरान यहां प्रतिबंधित ई-सिगरेट का संग्रहण और बिक्री होना पाया। तलाशी लेने पर यहां विभिन्न कंपनियों एवं फ्लेवर की कुल 23 पैकेट ई-सिगरेट बरामद की। इनकी अनुमानित कीमत ₹27,600/- है।

[also_read ids="5538" title="ये भी पढ़ें"]

नहीं दिखा सका लाइसेंस

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दुकानदार से ई-सिगरेट रखने एवं विक्रय करने संबंधी वैध लाइसेंस के बारे में पूछताछ की लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इससे पुलिस ने आरोपी जय कुमार पिता गोविंद केवलानी (31), निवासी 137 नाहरपुरा, रतलाम के विरुद्ध इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4/7, 5/8 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया।

[also_read ids="5357" title="ये भी पढ़ें"]

क्या है ई-सिगरेट

ई-सिगरेट (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट/वेप्स) बैटरी से चलने वाला एक प्रकार का उपकरण है। इसमें एक बैटरी, हीटिंग कॉइल और लिक्विड टैंक होता है। यह निकोटीन वाले तरल पदार्थ को भाप में बदलता है। यह निकोटीन अत्यधिक नशीला होता है। इसमें डायसेटाइल, बेंजीन और भारी धातु जैसे हानिकारक रसायन हो सकते हैं जिससे फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है। यह मस्तिष्क के विकास को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इसके चलते ही भारत सरकार ने ई-सिगरेट के उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन पर पूरी तरह से प्रतिबंध (Ban) लगा रखा है।

[also_read ids="5288" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 08 Apr 2026 22:09:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
शिक्षकों का आंदोलन ! अध्यापक / शिक्षक संयुक्त मोर्चा का जिला स्तरीय धरना आज, 11 को ब्लॉक और 18 को भोपाल में करेंगे प्रदर्शन https://acntimes.com/teachers-joint-front-holds-district-level-sit-in-protest-today https://acntimes.com/teachers-joint-front-holds-district-level-sit-in-protest-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अध्यापक / शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश ने चरणबद्ध आंदोलन का महाशंखनाद किया है। तीन चरण में होने वाले आंदोलन की शुरुआत 8 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन से होगी। 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर और 18 अप्रैल को प्रदेश की राजधानी भोपाल में आंदोलन होगा।

प्रदेश के अध्यापक प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना के लिए लंबे समय से संघर्षरत हैं। इस बीत सरकार ने शिक्षकों के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) देना अनिवार्य कर दिया है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने इसे अव्यवहारिक बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है। इन्हीं बिंदुओं को लेकर प्रदेश के सभी अध्यापक / शिक्षकों ने अपनी दोनों प्रमुख मांगों के समर्थन में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। आंदोलन संयुक्त मोर्चा के तहत होगा।

[follow_us]

बैठक में बनी सर्वसम्मति

इस संबंध में रतलाम के सभी अध्यापक संगठनों की संयुक्त बैठक शहर के हनुमान ताल क्षेत्र में हुई। यहां सभी सभी जिला अध्यक्षों की सहभागिता व समर्थन से प्रदेश स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन में शामिल होने को लेकर सर्वसम्मति बनी। आंदोलन के तहत 8 अप्रैल को जिलास्तर पर धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर धरना देकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जाएंगे। 18 अप्रैल को भोपाल स्तर पर सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

[follow_us]

ये उपस्थित रहे

बैठक में डॉ. मुनींद्र दुबे, गोपाल बोरिया, सुनील कुमार गोंड, आलोक कोठारी नरेंद्र कुमार टांक, शैतान सिंह राठौर, चरण सिंह चौधरी, मोहन सिंह सोलंकी, पिंकी यादव, स्वतंत्र श्रोत्रिय, दिनेश परिहार सहित समस्त संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी संगठनों के जिलाध्यक्षों ने जिले के सभी अध्यापकों से TET के विरोध में ज्ञापन देने के लिए 08 अप्रैल (बुधवार) को शाम 4:30 बजे ज्ञापन देने के लिए न्यू कलेक्टोरेट रतलाम में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

]]>
Wed, 08 Apr 2026 01:01:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग का निधन, 8 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार https://acntimes.com/ratlam-gurnam-singh-dang-passes-away https://acntimes.com/ratlam-gurnam-singh-dang-passes-away एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग का मंगलवार रात को निधन हो गया। वे कुछ दिन से अस्वस्थ थे। दिवंगत डंग की अंतिम यात्रा 8 अप्रैल 2026 (बुधवार) को दोपहर 1 बजे बरबड़ रोड पर स्थित राज गार्डन के सामने स्थित उनके निवास से निकलेगी और भक्तन की बावड़ी स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

[follow_us]

शिक्षा जगत और सामाजिक कार्यों में गुरनाम सिंह डंग का नाम बहुत आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है। 68 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले डंग के निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई, लोग हतप्रभ रह गए। कोई भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा था इसलिए ज्यादातार लोगों ने डंग के करीबी लोगों को कॉल कर पुष्टि की। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और उनके व्यक्तित्व और कृतीत्व पर भावान्जलि देने का सिलसिला शुरू हो गया।

[also_read ids="5164,5239" title="ये भी पढ़ें"]

16 साल से थे शिक्षण समिति के अध्यक्ष

डंग 16 साल से श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष थे। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन ने समिति द्वारा संचालित शिक्षण संस्थों ने उल्लेखनीय सफलता हालिस की। परीक्षा परिणाम के साथ ही खेलों में भी संस्थाओं को काफी पहचान मिली। डंग वे मप्र-छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंघ सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी थे। उनके एक भाई सतपाल सिंह, दो बेटे मनमीत सिंह और गगनदीप सिंह डंग और एक बेटी सोनल अग्निहोत्री है। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी व श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में 8 अप्रैल को अवकाश रहेगा।

]]>
Tue, 07 Apr 2026 23:37:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
क्रिकेट स्पर्धा : रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन 4 रोमांचक दौर में, अब तक 8 अर्द्ध शतक लगे, इंडियन गोल्ड ने 34 गेंदों में ही भेद दिया 109 रन का लक्ष्य https://acntimes.com/ratlam-champion-league-rcl-8-half-centuries-scored-so-far https://acntimes.com/ratlam-champion-league-rcl-8-half-centuries-scored-so-far एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रिकेट स्पर्धा रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन 4 का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। अब तक हुए मुकाबलों में 8 अर्द्ध शतक लग चुके हैं। रोज बल्लेबाज रन बरसा रहे हैं और गेंदबाज विकेट चटका रहे हैं। नौवें दिन हुआ एक मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें इंडियन गोल्ड टीम ने महज 34 गेंद में ही बिना कोई विकेट गंवाए 109 रन का लक्ष्य भेद कर जीत हासिल कर ली।

[follow_us]

पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे स्मृति में स्थानीय नेहरू स्टेडियम में किक्रेट प्रतियोगिता रतलाम चैंपियन लीग (RCL) का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिदिन नगर के गणमान्य के आतिथ्य में मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ होता है। स्पर्धा के संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज और सचिव जयेश राठौर ने एक संयुक्त बयान में बताया कि स्पर्धा के 9 दिन हो चुके हैं। नौवें दिन की स्पर्धा में अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य निमिष व्यास, समाजसेवी गौरव अजमेरा, रतलाम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी एवं सचिव यश शर्मा बंटी, रेलवे कर्मचारी परिषद के संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, सहायक महामंत्री प्रशांत पांडेय तथा DRUCC के सदस्य अनिल उपाध्याय रहे। स्पर्धा में कमेंटेटर योगेंद्र जादौन और कवि चंचल शर्मा जबकि स्कोरर दिग्विजय सिंह रहे। इस दौरान समिति के प्रदीप उपाध्याय, गौरव जाट, देवशंकर पांडेय, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, राहुल जाधव, प्रिंस बना, बाबू बंजारा, अविनाश शर्मा, प्रशांत व्यास, चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

[also_read ids="5535" title="ये भी पढ़ें"]

जानें, मैच के हाल

इस दिन इंडियन गोल्ड विरुद्ध हिंद टाइटंस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन गोल्ड ने 10 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 107 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में हिंद टाइटंस ने 8.5 ओवर में ही विजय हासिल कर ली। हिंद टाइटन अनुज सांकला ने 22 और प्रतीक टांक ने 32 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अनुज सांकला रहे।

[also_read ids="5533" title="ये भी पढ़ें"]

यूएसएन फाल्कन विरुद्ध इंडियन गोल्ड का मैच एक तरफा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसएन फाल्कन ने 10 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 107 रन का लक्ष्य इंडियन गोल्ड को दिया। जवाब में इंडियन गोल्ड की सलामी जोड़ी अंकित डांगी (42) और अब्दुल आजम (64) ने क्रमशः 42 और 64 रन का योगदान दिया। इसमें शानदार 8 छक्के जड़े गए। इंडियन गोल्ड टीम ने मैच 5.4 ओवर में ही जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अब्दुल आजम रहे।

[also_read ids="5531" title="ये भी पढ़ें"]

सूर्या वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर रतलाम का मुकाबला भी रोचक रहा। सूर्या वॉरियर्स ने 127 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर रतलाम के बल्लेबाज ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर मैच तीन विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आलोट के खिलाड़ी नानू रहे। एनएनजी धम्मू विरुद्ध शेरानी सुपर किंग्स के कड़े मुकाबले में अंतिम ओवर में शेरानी किंग्स विजयी रही। मैन ऑफ द मैच बल्लेबाज हाड़े रहे।

]]>
Sun, 05 Apr 2026 09:32:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
बैठक में संकल्प ! कांग्रेस 6 अप्रैल को करेगी प्रदर्शन, टैक्स बढ़ाने और जनविरोधी प्रस्तावों का होगा विरोध https://acntimes.com/ratlam-congress-protest-on-april-6 https://acntimes.com/ratlam-congress-protest-on-april-6 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कांग्रेस ने नगर निगम सम्मेलन से पहले ही महापौर सहित सत्तापक्ष को घेरने के लिए प्रदर्शन करने की तैयारी की है। प्रदर्शन 6 अप्रैल 2026 को होगा। इस दौरान पार्टी नगर सरकार के जनविरोधी प्रस्तावों का विरोध किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए शनिवार को हुई शहर कांग्रेस की बैठक में जिला प्रभारी एवं सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल और विधानसभा प्रभारी राजा चौकसे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने संकल्प लिया।

बैठक का आयोजन कस्तूरबा नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि सरदारपुर के विधायक ग्रेवाल और विधानसभा प्रभारी राजा चौकसे रहे। इसमें वार्ड अध्यक्ष, मंडलम और सेक्टर पदाधिकारी, पार्षद दल, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और इंटक सहित सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। शहर के चारों ब्लॉक अध्यक्षों ने नवगठित संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की। इस दौरान नगर निगम के प्रस्तावों, संभावित टैक्स बढ़ोतरी और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। बैठक में नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और जनहित की अनदेखी को लेकर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम जनसेवा के बजाय कमाई का माध्यम बनता जा रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आवाज उठाएंगे।

[also_read ids="5538" title="ये भी पढ़ें"]

इन मुद्दों पर होगा प्रदर्शन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि 6 अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा। यह नगर निगम सम्मेलन के पूर्व होगा। निगम सम्मेलन में कई प्रकार के टैक्स बढ़ाने सहित कई जनविरोधी प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार महंगाई, सीवरेज और अन्य मूलभूत समस्याओं से जूझ रही जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस इसका जोरदार प्रदर्शन करेगी। जिला प्रभारी ग्रेवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी 2027 के निगम और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से हर वार्ड में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं विधानसभा प्रभारी चौकसे ने 6 अप्रैल को होने वाले जन आक्रोश प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

[also_read ids="5537" title="ये भी पढ़ें"]

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने पर जोर

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने युवाओं की भागीदारी और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जनसंपर्क का यह सबसे प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए अधिक से अधिक लोगों तक मुद्दों को पहुंचाया जा सकता है। पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कहा कि नगर निगम सामाजिक संस्था है, यह कोई दुकान नहीं है जहां से व्यक्ति कमाई करे। यहां सभी को सेवा करनी चाहिए ना कि अर्थव्यवस्था के पीछे दौड़ना चाहिए।

[also_read ids="5535" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने भी किया संबोधित

बैठक की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से किया गया। बैठक को पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित, राकेश झालानी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। संचालन रजनीकांत व्यास ने किया। आभार प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष यास्मीन शेरानी ने व्यक्त किया।

]]>
Sun, 05 Apr 2026 00:02:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
MDMA ड्रग की फैक्ट्री चलाने वाले दिलावर खान व परिवार की 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, रतलाम पुलिस की कार्रवाई पर सफेमा न्यायालय ने मुहर https://acntimes.com/major-action-under-safema-assets-of-mdma-drug-traffickers-frozen https://acntimes.com/major-action-under-safema-assets-of-mdma-drug-traffickers-frozen एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध रतलाम पुलिस ने महत्वपूर्ण वैधानिक कार्रवाई की है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में कालूखेड़ा के चिकलाना गांव में MDMA की फैक्ट्री संचालित करने वाले तस्कर दिलावर खान और उसके परिवार की संपत्ति फ्रीज करवाई है। SAFEMA - Smugglers and Foreign Exchange Manipulators (Forfeiture of Property) Act के तहत हुई इस कार्रवाई पर सफ़ेमा न्यायालय ने भी मुहर लगा दी है। न्यायालय ने आरोपियों की मादक पदार्थ की तस्करी से हुई आमदनी से अर्जित 16 करोड़ 16 लाख रुपए की संपत्ती फ्रीज की गई है।

[follow_us]

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वाले दिलावर खान व अन्य आरोपियों की संपत्ति की जानकारी पुलिस ने प्राप्त की थी। इसमें पता चला कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में लिप्त रहे हैं तथा इस अवैध गतिविधि से उन्होंने भारी मात्रा में अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। इन संपत्तियों का कोई वैध आय स्रोत उपलब्ध नहीं है।

जांच अधिकारी ने समस्त कारणों को अभिलेखित करते हुए NDPS Act - 1985 की धारा 68-ई एवं 68-एफ के तहत SAFEMA न्यायालय से 55.70 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज करने के लिए वैधानिक प्रक्रिया अपनाई थी। इसके चलते SAFEMA न्यायालय ने आरोपी दिलावर खान, अजहर खान, मुमताज बी एवं इमरान खान की कुल 16 करोड़ 16 लाख रुपए कीमती संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी किए।

[also_read ids="5357" title="ये भी पढ़ें"]

जारी रहेगी कार्रवाई

एसपी ने बताया कि रतलाम पुलिस मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं इससे अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध कठोर, प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। समाज को नशामुक्त बनाने हेतु आगे भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहे और भी लोगों को चिह्नित कर सम्पत्ति फ्रीज की कार्यवाही की जाएगी।

[also_read ids="5524" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 04 Apr 2026 22:06:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
नियुक्ति / मनोनयन : यास्मीन शेरानी महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व जुबिन जैन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त https://acntimes.com/ratlam-yasmin-sherani-appointed-to-mahila-congress-and-jubin-jain-to-bjp https://acntimes.com/ratlam-yasmin-sherani-appointed-to-mahila-congress-and-jubin-jain-to-bjp एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कांग्रेस की पार्षद यास्मीन शेरानी और भाजपा के युवा नेता जुबिन जैन को संगठनों में नई जिम्मेदारियां मिली हैं। शेरानी को मप्र महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं जैन रतलाम जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने अपनी कार्यकारिणी का ऐलान शनिवार को किया। इसमें रतलाम से यास्मीन शेरानी को उपाध्यक्ष पद पर स्थान दिया। रतलाम से ही रानी देवड़ा का नाम भी शामिल है जिन्हें प्रदेश सचिव बनाया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा की स्वीकृति के बाद जारी की गई है। सूची में कुल चार उपाध्यक्ष हैं जिनमें से दो ग्वालियर और एक इंदौर से हैं।

[also_read ids="5535" title="ये भी पढ़ें"]

उधर, भारतीय जनता पार्टी के रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने युवा नेता जुबिन जैन को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है।

]]>
Sat, 04 Apr 2026 19:17:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
खाद के लिए सख्ती ! ई&टोकन प्रणाली से खाद नहीं बेचने वाले 19 निजी उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी https://acntimes.com/ratlam-show-cause-notices-issued-to-19-fertilizer-dealers https://acntimes.com/ratlam-show-cause-notices-issued-to-19-fertilizer-dealers एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसानों को उर्वरक (खाद) की आपूर्ति में गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए प्रशासन सख्ती बरत रहा है। कतिपय निजी विक्रेताओं द्वारा ई-टोकन जारी किए बिना खाद बेंचने के मामले भी प्रशासन ने एक्शन लिया है। ऐसे 19 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

उप संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास आर. के. सिंह ने बताया कि रतलाम जिले में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के पालन में 01 अप्रैल से ई-विकास (ई-टोकन) उर्वरक प्रणाली के तहत ही शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण करने के निर्देश सभी खाद विक्रेताओं को दिए गए हैं। इसके मद्देनजर कलेक्टर मिशा सिंह ने आदेशानुसार 19 निजी विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें वे विक्रेता शामिल हैं जिन्होंने 01 से 02 अप्रैल की अवधि में बिना ई-टोकन के खाद बेचा है

[also_read ids="5504" title="ये भी पढ़ें"]

बताया जा रहा है कि कलेक्टर को खाद वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली थी जिसके चलते उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। यदि कारण बताओ नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो ऐसे सभी विक्रेताओं के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

]]>
Sat, 04 Apr 2026 18:50:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये कैसी विडंबना ! भाजपा विधायक को कलेक्ट्रेट की साढ़ियों पर बैठकर करना पड़ा कलेक्टर का इंतजार, सख्त लहजे में प्रशासन को दी यह चेतावनी... https://acntimes.com/ratlam-bjp-mla-forced-to-wait-for-collector-while-sitting-on-the-collectorate-stairs https://acntimes.com/ratlam-bjp-mla-forced-to-wait-for-collector-while-sitting-on-the-collectorate-stairs एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के रतलाम जिले में एक बार फिर भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि को कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर बैठकर कलेक्टर का इंतजार करना पड़ा। ये कोई सामान्य जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि आरक्षित विधानसभा सीट आलोट के विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय हैं जो यहां किसानों के साथ ज्ञापन देने पहुंचे थे। उन्हें और उनके समर्थकों को करीब आधा घंटा तक कलेक्टर का इंतजार करना पड़ा। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई को तो धरना तक देना पड़ा था।

घटना शनिवार की है। आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय किसानों के साथ ज्ञापन देने के लिए जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वे कलेक्टर को ज्ञापन देना चाह रहे थे लेकिन कलेक्टर मिशा सिंह ने उन्हें अपने चैंबर में आने के लिए कहा लेकिन उनके समर्थक इसके लिए सहमत नहीं हुए। समर्थकों की नाराजगी पर विधायक कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर ही बैठ गए और इंतजार करने लगे। उन्होंने कहा कि जानता से जुड़ा मामला है इसलिए बातचीत भी जनता के बीच ही होगी। करीब आधा घंटे बाद कलेक्टर सिंह खुद ही कार्यालय के बाहर आईं और उन्होंने विधायक डॉ. मालवीय से ज्ञापन लिया। विधायक ने उन्हें क्षेत्र और किसानों से जुड़ी समस्याएं बताई। विधायक ने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसानों की बात नहीं सुनी गई, तो ‘जिंदाबाद’ के नारे ‘मुर्दाबाद’ में बदल सकते हैं।

[also_read ids="4885" title="ये भी पढ़ें"]

यह है मामला

विधायक डॉ. मालवीय के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना के तहत बन रहे एक्सप्रेस हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की जा रही है। इसमें दिए जाने वाले मुआवजे को लेकर शिकायतें आ रही हैं जिससे किसान परेशान हैं। इसलिए किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए लेकिन जिम्मेदारों द्वारा उनकी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम विकास के बाधक नहीं हैं, विकास होना चाहिए और ना ही हम रोड बनाने का विरोध कर रहे हैं, किंतु किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा भी मिले इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने 5 से 7 ग्रामों का क्लस्टर बनाने और क्लस्टर ग्रामों की भूमि की गाइड लाइन व बाज़ार मूल्य के हिसाब से मुआवजा राशि तय करने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक हाईवे का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

[also_read ids="5531" title="ये भी पढ़ें"]

जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ भी हो चुका ऐसा

बता दें कि, बीते पखवाड़े जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई पति शंभुलाल के साथ कलेक्टर से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचीं थी। तब मुलाकात के लिए कलेक्टर से समय नहीं मिला था। इससे नाराज होकर वे कलेक्टर कार्यालय में ही धरने पर बैठ गईं थी। सोशल मीडिया में यह बात वायरल हुई तो अन्य अधिकारी उन्हें समझाने पहुंचे थे। अगले दिन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई को अपने साथ लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे और चर्चा के बाद मामला शांत हुआ था। 15 दिन से भी कम अवधि में भाजपा के ही निर्वाचित जनप्रतिनिधि का इस तरह कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर बैठकर कलेक्टर का इंतजार करने का मामला भी तूल पकड़ रहा है। इसे लेकर विपक्ष तो सवाल उठा ही रहा है, सत्ता में काबिज भाजपा के लोग भी कटाक्ष करने से नहीं चूक रहे। वहीं ऐसा कहने वालों की भी कमी नहीं है कि सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों को यदि ज्ञापन देना है या अधिकारी से मिलना है तो वे संगठन के उन प्रमुखों को बताकर ऐसा कदम उठाएं जिन्हें समन्वय की जिम्मेदारी मिली है।

[also_read ids="5533" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 04 Apr 2026 17:27:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रवेशोत्सव : विद्यार्थियों का तिलक लगाकर विद्यालय में किया स्वागत, पाठ्य पुस्तकें और साइकिल भेंट की https://acntimes.com/ratlam-students-receive-books-and-bicycles-during-praveshotsav https://acntimes.com/ratlam-students-receive-books-and-bicycles-during-praveshotsav एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव शहर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया। इसमें अतिथियों ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पाठ्य पुस्तकें और साइकिल भेंट की गईं। इस दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

प्रवेशोत्सव के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे। अन्य अतिथियों में नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्माकलेक्टर मिशा सिंह पार्षद अनीता कटाराभोपाल से आए ओआईसी आरएसके वैभव श्रीवास्तवसंयुक्त संचालक कार्यालय उज्जैन से आए सहायक संचालक (क्रीड़ा) रामसिंह बनिहार (प्रेक्षक) एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। जिला शिक्षा अधिकारी लोढ़ा ने स्वागत भाषण दिया। बीआरसी विवेक नागर प्रवेशोत्सव की रूपरेखा बताई।

प्रवेशोत्सव शिक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक- प्रदीप उपाध्याय

मुख्य अतिथि उपाध्याय ने कहा कि प्रवेशोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहींबल्कि शिक्षा के प्रति समाज की जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। आज का यह अवसर हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का है। शिक्षा ही वह माध्यम हैजो व्यक्ति को आत्मनिर्भरजागरूक और सशक्त नागरिक बनाती है। उपाध्याय ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। शासन की योजनाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हैंजिनका लाभ हर पात्र विद्यार्थी तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा।

[also_read ids="5533,5531" title="ये भी पढ़ें"]

शिक्षा सफलता प्राप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम- मिशा सिंह

कलेक्टर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। हर विद्यार्थी को अपने जीवन में ऐसा मुकाम हासिल करने का प्रयास करना चाहिए जिससे वह अपने परिवारविद्यालय और जिले का नाम रोशन कर सके तथा समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बन सके। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आनेअनुशासित दिनचर्या अपनाने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

[follow_us]

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं विद्यार्थी- मनीषा शर्मा

नगर निगम अध्यक्ष शर्मा ने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया। पार्षद कटारा ने विद्यालय को व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। संबोधित के बाद अतिथियों ने कक्षा से 12 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें तथा 12  साइकिल वितरित की जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्राचार्य कुमावत ने बताया कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास शैक्षणिकनैतिकसांस्कृतिक एवं खेलकूद के लिए निरंतर प्रयासरत है। संचालन आशीष दशोत्तर किया। आभार बीआरसी नागर ने माना।

[also_read ids="5528,5523" title="ये भी पढ़ें"]

ये उपस्थित रहे

आयोजन में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावतडीपीसी राजेश झायोजना अधिकारी जितेंद्र जोशीजिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेन्द्र ठाकुरएपीसी मुकेश राठौरविकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. एल. डामर सहित शिक्षकविद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

]]>
Fri, 03 Apr 2026 00:38:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम ब्रेकिंग न्यूज ! धोखाधड़ी में माहिर कॉलोनाइजर मनीष सुराना को 3 साल के सश्रम कारावास की सजा, नगर निगम में बंधक प्लॉट बेचने के डेढ़ दशक पुराने मामले में मिला न्याय https://acntimes.com/ratlam-breaking-colonizer-manish-surana-sentenced-to-3-years-in-prison https://acntimes.com/ratlam-breaking-colonizer-manish-surana-sentenced-to-3-years-in-prison न्यायालय ने 22 हजार रुपए किया जुर्माना, नगर निगम के अधिकारी दोषमुक्त

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी प्रगति असाटी ने धोखाधड़ी में माहिर कॉलोनाइजर मनीष पिता पूनमचंद्र को धोखाधड़ी के तीन साल के सश्रम कारावास की सजा से दंडित है। न्यायालय ने अभियुक्त को अलग-अलग धाराओं में 22 हजार रुपए अर्थदंड भी सुनाया है। सुराना को नगर निगम में बंधक रखे गए प्लॉट बिना अनुमति लिए ही बेचने के मामले में दंडित किया गया है।

[follow_us]

प्रभारी सहायक निदेशक अभियोजन योगेश कुमार तिवारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम रतलाम के थाना प्रभारी द्वारा एसपी का पत्र क्रमांक पु.अ./रत/रीडर /3946-ए/ दिनांक 09.06.2010 प्राप्त हुआ था। पत्र के साथ आवेदक भगवतीलाल पिता श्यामसुन्दर सोनी, निवासी चांदनी चैक रतलाम के आवेदन की छायाप्रति, नगर निवेश कार्यालय रतलाम की समिति की रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाई गई थी। उक्त पत्र में गोपाल नगर कॉलोनी ग्राम राजगढ़ के कॉलोनाइजर मनीष पिता पूनमचन्द्र सुराना उम्र 42 निवासी 19 बिचलावास रतलाम द्वारा किए गए फर्जीवाड़े का ब्योरा दिया गया था। इसमें बताया गया था कि कॉलोनाइजर द्वारा नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत नक्शे से विपरित सार्वजनिक उपयोग हेतु छोड़ी गई भूमि पर अवैध निर्माण करवाकर अवैध लाभ अर्जित किया गया है। इसके चलते तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. पाटीदार ने आरोपी मनीष के विरूद्ध अपराध क. 308/10 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर प्रकरण के अनुसंधान में लिया था।

[also_read ids="5413" title="ये भी पढ़ें"]

बगीचे और रास्ते की जमीन पर भी कर दिया निर्माण

पुलिस द्वारा किए गए अनुसंधान में पाया गया कि आरोपी गोपालनगर कॉलोनी के लिए सर्वे नम्बर 102/1 व 102/2 के स्वीकृत अभिन्यास के अनुसार कुल रकबा 0.470 हेक्टर में से 0.050 हेक्टर (497 वर्ग मीटर) बगीचे के लिए आरक्षित की गई थी। किन्तु कॉलोनाइजर मनीष सुराना ने बगीचे तथा रास्ते की 1400 वर्गफीट भूमि पर छत विहीन निर्माण किया। कालोनी की सड़क की चौड़ाई भी 24 फीट 06 इंच के स्थान पर 20.9 फीट की बनाकर 4 फीट कम कर दी गई। स्वीकृत अभिन्यास अनुसार भूखण्ड की चैड़ाई 11 फीट तथा लंबाई 45 फीट को बदल कर विभिन्न चैड़ाई में विभक्त कर भूखण्डों के आगे व पीछे 8 फीट व 5 फीट खुला सीमांत क्षेत्र नहीं छोड़ और सम्पूर्ण भूखण्ड पर निर्माण कर दिया।

[also_read ids="5436" title="ये भी पढ़ें"]

17 भूखण्ड और भवन रखे थे बंधक, सभी बेच दिए

आरोपी मनीष सुराना द्वारा गोपाल नगर के कुल भूखण्डों में से 25 प्रतिशत अर्थात 17 भूखण्ड और भवन सरल क्रमांक 13 से 17 तथा 42 से 49 तक नगर निगम में बंधक रखे गए थे। उक्त बंधक भूखण्डों को अनाधिकृत रूप से बंधक मुक्त करवाए बिना भूखण्डों को विक्रय कर दिया गया। साक्षी धर्मराज यादव, रेखा दुबे, सलामत खान, कृष्णवल्लभ शर्मा तथा समिति के सदस्य उपयंत्री नगर निगम रतलाम अनवर कुरैशी, पटवारी निनामा, राजस्व निरीक्षक भेरूलाल रावल के कथन लिए गए। अनुसंधान के दौरान नगर निगम रतलाम से बंधक भूखण्डों के नामांतरण तथा भवन निर्माण की अनुमति की जानकारी बंधकनामा की प्रमाणित प्रति भी प्राप्त की गई।

[also_read ids="5490" title="ये भी पढ़ें"]

न कॉलोनी का निर्माण पूरा हुआ न ही बंधक प्लॉट मुक्त हुए

जिला पंजीयक कार्यालय रतलाम से बंधक भूखण्डों को आरोपी मनीष सुराना द्वारा विक्रय करने की रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रतिलिपियां प्राप्त की गईं। इसमें पता चला कि बंधक भूखण्डों को नगर निगम रतलाम के अधिकारी आरोपी संदेश शर्मा, जी. के. जायसवाल तथा ओमप्रकाश शर्मा द्वारा बंधक रखे गए भूखण्डों पर भवन निर्माण की अनुमति व नामांतरण किया गया। आरोप था कि अधिकारियों ने यह कृत्य कॉलोनी का निर्माण पूरा हुए बिना और बंधक भूखण्ड मुक्त हुए बिना ही आरोपी मनीष सुराना के के षड्यंत्र में शामिल होकर बंधक भूखण्डों पर भवन निर्माण की अनुमति जारी कर दी और नामान्तरण भी करवा दिया जोकि धारा 120बी भादंवि की श्रेणी में आपराधिक कृत्य है।

[also_read ids="5493" title="ये भी पढ़ें"]

इन धाराओं का भी हुआ प्रकरण में इजाफा

अभियोजन के अनुसार आरोपी संदेश शर्मा, गिरिराज कुमार जायसवाल तथा ओमप्रकाश शर्मा की गिरफ्तारी की आवश्कता नहीं होने से दिनांक 08.05.2018 को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए धारा 41 (क) जाफ्ता फौजदारी का सूचना-पत्र तामील करवाया गया। इसके साथ ही प्रकरण में धारा 420 के साथ ही धारा 120 बी भादवि तथा धारा 293 म.प्र. नगर निगम अधिनियम, धारा 36घ म.प्र. नगर एवं निवेश अधिनियम 1973, धारा 292-सी म.प्र. कॉलोनाइजर एक्ट भी बढ़ाई गई थी। पुलिस ने पूरी विवेचना के बाद न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। जहां अभियोजन पक्ष की ओर से करवाए गए 12 साक्ष्य एवं दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर न्यायालय को अभियुक्त मनीष पिता पूनमचन्द्र सुराना (42) निवासी 19 बिचलावास रतलाम को दोषी पाया और सजा सुनाई। वहीं अन्य आरोपियों गिरिराज कुमार जायसवाल, संदेश शर्मा तथा ओमप्रकाश शर्मा को दोषमुक्त कर दिया।

[also_read ids="5531" title="ये भी पढ़ें"]

किस धारा में क्या सजा मिली

न्यायालय ने अभियुक्त मनीष सुराना को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपए सुनाया है। इसक अलावा धारा 201 में 06 माह का सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपए जुर्माना किया गया। म.प्र नगर एवं ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के तहत धारा 292 सी में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपए के जुर्माने से एवं धारा 36 में 4 माह का सश्रम कारावास एवं 2 हजार रुपए के जुर्माने से भी दण्डित किया गया है। मामले में शासन की ओर से सफल पैरवी एडवोकेट हेमंत राठौर ने की।

[follow_us]

]]>
Thu, 02 Apr 2026 20:04:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
कृपया ध्यान दें ! हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत पुलिस ने जारी किया यातयात एवं रुट डायवर्शन प्लान, जान लें आपको कहां से गुजरना है, वाहन कहां रखना है https://acntimes.com/ratlam-barbad-hanuman-temple-fair-traffic-arrangements-and-parking-plan https://acntimes.com/ratlam-barbad-hanuman-temple-fair-traffic-arrangements-and-parking-plan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में 02 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर बरबड़ हनुमान मंदिर पर उत्सव होगा। इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा होने की संभावना से पुलिस ने यातायात व्यवस्था और डायवर्सन प्लान तैयार किया है। अगर आप भी मंदिर और मेले में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर को पढ़ लें कि आपको कहां से होकर जाना है और अपने वाहन कहां रखने हैं। पुलिस ने इस व्यवस्था का पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

  • सैलाना से रतलाम शहर की ओर आने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान सेजावता फंटा एवं जावरा अंडर ब्रीज होते हुए शहर में जाएंगे 
  • शिवगढ़ एवं वन विभाग तिराहा से राम मंदिर एवं मेडिकल कॉलेज की ओर आने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड़ हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान सैलाना बस स्टैंड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, प्रतापनगर ब्रिज, डी-मार्ट, सेजावता होते हुए जाएंगे
  • सैलाना बस स्टैंड से राम मंदिर, मेडिकल कॉलेज की ओर जाने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड़ हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान दो बत्ती, फव्वारा चौक, प्रतापनगर ब्रिज, डी-मार्ट होते हुए जाएंगे।
  • सुभाष नगर ब्रिज से 80 फिट रोड होते हुए सैलाना की ओर जाने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड़ हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान वरोठ माता मंदिर रिंग रोड होते हुए जाएंगे।

[also_read ids="5530" title="ये भी पढ़ें"]

कार्यक्रम में आने वालों की पार्किंग व्यवस्था

  • श्री जी पैलेस चार पहिया वाहन पार्किंग।
  • रघुवीर आश्रम दो पहिया वाहन पार्किंग।
  • अमृत गार्डन पार्किंग।
  • अंजनी धाम पार्किंग।
  • गंगा सागर कॉलोनी पार्किंग।

[also_read ids="5531" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 01 Apr 2026 23:24:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी कार्रवाई ! CBI का रतलाम के CGST कार्यलाय में छापा, सहायक आयुक्त रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार, फर्नीचर व्यवसायी भी जांच के घेरे में https://acntimes.com/ratlam-cbi-raid-cgst-assistant-commissioner-arrested-on-charges-of-accepting-a-bribe https://acntimes.com/ratlam-cbi-raid-cgst-assistant-commissioner-arrested-on-charges-of-accepting-a-bribe एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सीबीआई (CBI) ने सीजीएसटी (CGST) के सहायक आयुक्त शंकर परमार (Assistant Commissioner Shankar Parmar) को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने जीएसटी (GST) के मामले में जावरा की एक फर्म के विरुद्ध कार्रवाई शुरू नहीं करने के एवज में रिश्वत थी। रिश्वत की राशि रतलाम (Ratlam) के फर्नीचर व्यवसायी के माध्यम से लेने की बात सामने आई है। सीबीआई ने मामले में फर्नीचर व्यवसायी को भी आरोपी बनाया है।

मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने रतलाम से एक फर्नीचर व्यवसायी को पूछताछ के लिए उठाया है। बाद में सूत्रों से पता चला कि 30 जनवरी 2026 को जावरा के राजेश मनसुखानी नामक एक व्यक्ति की शिकायत पर सीबीआई के भोपाल मुख्यालय से आठ सदस्यीय दल ने सीनियर इंस्पेक्टर अभिषेक सोनेकर के नेतृत्व में कार्रवाई की है। सीबीआई ने रतलाम में पदस्थ सीजीएसटी के सहायक आयुक्त शंकर परमार और सुरेश मनसुखानी (Suresh Mansukhani) नामक एक व्यक्ति को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) व प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।

[also_read ids="5527" title="ये भी पढ़ें"]

दोपहर में ली थाह, शाम को मारा छापा !

सूत्रों के अनुसार सीबीआई के दल ने मंगलवार दोपहर को ही रतलाम में सीजीएसटी ऑफिस और यहां प्रतापनगर-अहिंसाग्राम मार्ग स्थित फर्नीचर व्यवसाय से जुड़ी फर्म की लोकेशन आदि ट्रैस कर ली थी जिससे जुड़े व्यक्ति के माध्यम से सीजीएसटी के सहायक आयुक्त परमार को रिश्वत मिलने वाली थी। इसके बाद टीम शिकायकर्ता राजेश मनसुखानी (Rajesh Mansukhani) नामक व्यक्ति को जावरा लेने पहुंची और उसे साथ लेकर रतलाम आई। यहां पहले शिकायकर्ता के माध्यम से फर्नीचर निर्माता फर्म के सुरेश मनसुखानी की पहचान की। इसी दौरान टीम ने सीजीएसटी ऑफिस में धावा बोलकर सहायक आयुक्त परमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। विभाग के रिकॉर्ड से शिकायकर्ता से जुड़े प्रकरण की जानकारी भी प्राप्त की।

[also_read ids="5478" title="ये भी पढ़ें"]

5 लाख रिश्वत मांगी, 1.50 लाख में सौदा तय हुआ !

बताया जा रहा है कि सीजीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा शिकायकर्ता राजेश के जीएसटी से जुड़े एक प्रकरण में कार्रवाई नहीं करने के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। कई बार की चर्चा के बाद सौदा 1.50 लाख रुपए में तय हुआ था। सहायक आयुक्त द्वारा यह राशि सुरेश मनसुखानी के माध्यम से देना तय हुआ था। पुष्टि के बाद सीबीआई ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी सुरेश सुरेश प्रसिद्ध फर्म आनंद बिग माल से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

[also_read ids="5409" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 31 Mar 2026 23:33:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
धर्म&संस्कृति ! श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव की तैयारी शुरू, समाज प्रमुखों ने दिए सुझाव, 13 अप्रैल को पूरे होंगे समाधि के 100 वर्ष https://acntimes.com/preparations-begin-for-the-shri-keshav-mahanirvan-centenary-celebrations https://acntimes.com/preparations-begin-for-the-shri-keshav-mahanirvan-centenary-celebrations एसीएन टाइम्स @ रतलाम । परम पूज्य गुरुदेव श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी वर्ष धूमधाम ने मनाया जाएगा। इस मौके पर धार्मिक, सामाजिक आयोजनों के साथ ही महाप्रसादी भी होगी। इसके लिए तैयारियों और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी तारतम्य में श्री नित्यानंद आश्रम में आवश्यक बैठक हुई जिसमें समाज प्रमुखों ने उपयोगी सुझाव दिए।

[follow_us]

गुरुदेव श्री केशव भगवान की समाधि के 100 वर्ष 13 अप्रैल 2026 (एकादशी) को पूरे होंगे। इसके श्री नित्यानंद आश्रम में गत 24 मार्च से संत श्री नर्मदानंद जी बापजी के सान्निध्य में अखंड ॐ नमः शिवाय का जाप जारी है। शताब्दी वर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए प्रथम चरण में कई समाज प्रमुखों की बैठक संत श्री नर्मदानंद जी की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसमें समाज प्रमुखों ने अपने-अपने समाज की ओर से शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया और उपयोगी सुझाव दिए। अगले चरण में अन्य समाजों के प्रतिनिधियों, धार्मिक संस्थानों के प्रमुखों को आमंत्रित किया जाएगा।

[also_read ids="5529" title="ये भी पढ़ें"]

ये शामिल रहे बैठक में

आयोजन की तैयारी को लेकर हुई प्रथम बैठक में मदन सोनी, अनिल झालानी (अध्यक्ष- सनातन धर्मसभा), राजेश तिवारी (अध्यक्ष- गुर्जर गौड़ ब्राह्ण समाज), संदीप व्यास (अध्यक्ष- सारस्वत ब्राह्मण समाज), सत्येंद्र जोशी (अध्यक्ष- भार्गव ब्राह्मण समाज), अजय जोशी (अध्यक्ष- दधीचि ब्राह्मण समाज), गोविंद काकानी (माहेश्वरी समाज), आर. के. सतवानी- (अध्यक्ष- सिंधी समाज), पुरुषोत्तम पांचाल (महासचिव- पांचाल समाज), रमेश पांचाल (अध्यक्ष- जूना गुजराती लोहार सुथार समाज), ज्ञानचंद्र कृष्णानी (अध्यक्ष- सिंधी गुरुद्वारा विरियाखेड़ी), एडवोकेट देवेंद्र गुर्जर (अध्यक्ष- जिला गुर्जर समाज), कृष्ण गोपाल आचार्य (अध्यक्ष- औदिच्य ब्राह्मण समाज), सुनील शर्मा (सचिव- औदिच्य ब्राह्मण समाज), चंपालाल जोशी (अध्यक्ष- मेनारिया ब्राह्मण समाज), प्रभुलाल सोलंकी (अध्यक्ष- श्री रैदास समाज), शंकर लाल (अध्यक्ष- मेवाड़ माली समाज), नरेंद्र जोशी (अध्यक्ष- चौबीसा ब्राह्मण समाज), मुन्नालाल प्रजापति (प्रजापति समाज), आनंद परमार (अध्यक्ष- दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज), सुरेश राठौड़ (अध्यक्ष- तेली समाज), भारत सोलंकी (अध्यक्ष- दर्जी समाज), उमाशंकर सिर्वी (सिर्वी समाज) प्रवीण उपाध्याय (अध्यक्ष- सर्व ब्राह्मण महासभा), राधारमण शर्मा (सर्व ब्राह्मण समाज), अनिल भावसार (भावसार समाज), सुरेश माथुर (कायस्थ समाज), विजय ओझा (गामोठ- सखवाल ब्राह्मण समाज), केशुराम मेहता (मेनारिया ब्राह्मण समाज), देवीसिंह राठौर (राजपूत नवयुवक मंडल प्रतिनिधि), त्रिलोकचंद्र प्रजापति, जुगल पंड्या, पंकज सोनी, अशोक चौहान, रवि दग्धी, रूपेश कुमार मंगरोला, विजय नायक, गजेंद्र सिंह भाटी, आकाश पारिख, पंकज सोनी, गोवर्धनलाल सिर्वी (पटेल) सहित अन्य समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संचालन राजेश सक्सेना ने किया। आभार बसंतीलाल धाकड़ माना।

]]>
Mon, 30 Mar 2026 23:17:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
कला और संस्कार से किया भारतीय नववर्ष का अभिनंदन, संस्कार भारती व महाराष्ट्र समाज ने किया अनूठा आयोजन https://acntimes.com/sanskar-bharati-and-maharashtra-samaj-welcomed-the-new-year https://acntimes.com/sanskar-bharati-and-maharashtra-samaj-welcomed-the-new-year एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय नववर्ष के स्वागत एवं अभिनंदन संस्कार भारती मालवा प्रांत इकाई एवं महाराष्ट्र समाज के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। इस मौके पर शहर के स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज परिसर में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने कला और संस्कारों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगीत विदुषी सुशीला देवी व्यास एवं विशिष्ट अतिथि युवा व्यवसायी मेघ कुमार लुनिया ने दीप प्रज्वलन कर किया। सरस्वती संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संस्कार भारती का ध्येय गीत सौम्या पनालकर एवं करिश्मा जैन ने प्रस्तुत किया। अतिथियों के स्वागत उपरांत संस्था का परिचय प्रशांत शौचे ने दिया।

[also_read ids="5517" title="ये भी पढ़ें"]

भारत वंदना और राग भूपाली से जीता दिल

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में अवनी उपाध्याय ने भारत वंदना प्रस्तुत की, वहीं शैली चंदेले ने मीराबाई का भक्ति पद प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बाल कलाकार गोपिका बैरागी ने शास्त्रीय संगीत में राग भूपाली की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति में हारमोनियम पर नीलेश जोशी एवं तबले पर वैभव अग्रवाल ने संगत की।

नृत्यों से दिखाई सभी प्रांतों की सांस्कृतिक झलक

युवा कवयित्री प्रीति उपाध्याय ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर किया। विशेष आकर्षण सरस्वती संगीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य रहा, जिसमें भारत के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।

[also_read ids="5528" title="ये भी पढ़ें"]

प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न से किया सम्मानित

अंत में संस्था के संरक्षक सुहास चितले ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। अतिथियों ने सभी कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन राधिका शौचे ने किया। आभार प्रदर्शन महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष मिलिंद करंदीकर ने किया। कार्यक्रम का समापन प्रियांशी शर्मा द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् के साथ हुआ।

]]>
Mon, 30 Mar 2026 21:49:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी सजा ! 4 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नौकरी से हटाया, बैठकों में अनुपस्थित रहने और काम नहीं करने पर गिरी गाज https://acntimes.com/ratlam-services-of-4-anganwadi-workers-and-helpers-terminated https://acntimes.com/ratlam-services-of-4-anganwadi-workers-and-helpers-terminated एसीएन टाइम्स @ रतलाम रतलाम जिले में कामचोर और लापरवाह कर्मचारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाजना परियोजना की चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नौकरी से हटा दिया गया है। इन कर्मचारियों को बैठकों में अनुपस्थित रहने और दिए गए लक्ष्यों के विरुद्ध शून्य प्रगति रहने के कारण पर यह दंड मिला है।

बाजना परियोजना में अधिकारियों द्वारा लगातार आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की स्थिति काफी खराब मिली। इन सभी को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे और नियत समयावधि में स्पष्टीकरण मांगा गया था। बावजूद इन कर्मचारियों ने न तो ठीक से जवाब देना जरूरी समझा और न ही अपने रवैये में कोई सुधार किया।

[also_read ids="5527,5520" title="ये भी पढ़ें"]

इन कारणों से की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तरुण जैन और अन्य द्वारा आंगनवाड़ियों में लापरवाहियों और काम नहीं होने की शिकायत के बाद निरीक्षण किया था। इस दौरान अनेकों अनियमितताएं सामने आईं थी। कार्यकर्ता / सहायिका की लगातार आंगनबाड़ी केन्द्रों में एवं सेक्टर बैठकों में अनुपस्थिति, विभागीय योजनाओं में अरुचि एवं पोषण ट्रैकर ऐप में लक्ष्य में 0 (शून्य) प्रगति सहित विभिन्न पैरामीटर पर कार्य नहीं करने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने का शामिल हैं। इसके चलते ही यह कार्रवाई की गई है।

[also_read ids="5517,5514" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने समाप्त की सेवाएं

लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासनी के चलते सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तरुण जैन द्वारा जांच के बाद प्रतिवेदन दिया गया था। इसके आधार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलाया ने गैर-जिम्मेदार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवाएं समाप्त कर दी है। इनमें आंगनवाड़ी केंद्र रतनगढ़ नल्ला की कार्यकर्ता ललिता निनामा, जानकरा-02 की कार्यकर्ता अंगूरबाला चारेल, आंगनबाड़ी केंद्र बजरंगगढ़-02 की कार्यकर्ता वाली बाई, आंगनबाड़ी केंद्र देवीपाड़ा की सहायिका सुरता बाई शामिल हैं।

]]>
Mon, 30 Mar 2026 20:52:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
5 साल की बच्ची से 42 साल के शाकिर ने किया RAPE, पीड़िता दर्द से चीखी तो भगा दिया, FIR दर्ज https://acntimes.com/ratlam-42-year-old-man-rapes-5-year-old-girl https://acntimes.com/ratlam-42-year-old-man-rapes-5-year-old-girl एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के रतलाम (ratlam) जिले में बन्नाखेड़ा (bannakheda) गांव में दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 42 वर्षीय एक युवक ने आंगन में खेल रही 5 साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला (ratlam rape of a 5 year old girl 42 year old man commits heinous act)। दर्द से बच्ची की चीख निकली तो आरोपी ने उसे घर भगा दिया। घटना को लेकर मुस्लिम समाज (muslim community) ने आक्रोश जताया है। पुलिस ने ज्यादती (rape) सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

[follow_us]

जानकारी के अनुसार जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थानान्तर्गत ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 8.00 से 8.30 बजे के दरमियान उसकी 5 वर्षीय बेटी पड़ोसी शाकिर मेवाती के आंगन में खेल रही थी। तभी शाकिर बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले गया और उसके साथ ज्यादती की। आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की। शिकायकर्ता का महिला का आरोप है कि घटना के दौरान दर्द से बच्ची की चीख निकल गई। इससे आरोपी ने उसे कपड़े पहनाकर वहां से भगा दिया। पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन घायल बच्ची को लेकर जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे।

[also_read ids="5521" title="ये भी पढ़ें"]

पीड़िता की मां से अभद्रता भी की

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसने जब बच्ची के साथ हैवानियत को लेकर नाराजगी जताई तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता भी की। इतना ही नहीं उसने पुलिस को शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मुस्लिम समाज के लोग एकट्ठे हो गए थे। उन्होंने रोष जताया। समाजजन और पीड़िता के परिजन ने आरोपि शाकिर का जुलूस निकालने और सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। बता दें कि आरोपी की पत्नी की मौत हो चुकी हैं। उसके दो बच्चे हैं।

[also_read ids="5515" title="ये भी पढ़ें"]

समाज का बड़ा निर्णय, आरोपी का सामाजिक बहिष्कार

इस घटना को लेकर मुस्लिम समाज ने बड़ा फैसला लिया है। सीरत कमेटी जावरा, जावरा के शहर काजी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपी के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान किया है। सीरत कमेटी की ओर से जारी बयान में का गया है कि घटना निहायत अफसोसजनक, शर्मनाक और गैर-इंसानी है। आरोपी शाकिर ने इंसानियत, दीन-ओ-अख़लाक़ की तमाम हदें पार कर दीं। ऐसा शख्स किसी भी सूरत में मुस्लिम समाज का हिस्सा कहलाने लायक नहीं है। शहर काजी और सीरत कमेटी द्वारा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है और आजमन से अफवाहों से बचने तथा कानून का पूरा साथ देने की अपील भी की है।

यह किया ऐलान

  • आरोपी पूर्णतः सामाजिक बहिष्कार किया जाता है।
  • कोई भी शख्स उससे किसी किस्म का संबंध, लेन-देन या संपर्क नहीं रखे।
  • उसे किसी भी मजलिस, दीनी या सामाजिक आयोजन में शामिल नहीं किया जाए।

]]>
Mon, 30 Mar 2026 18:36:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
RCL&2026 के चौथे दिन तक हुए 12 मैच में 160 चौके और 183 छक्कों की हुई बारिश, जानिए& आज किन 6 टीमों में होगी भिड़ंत https://acntimes.com/rcl-2026-160-fours-and-183-sixes-hit-across-12-matches https://acntimes.com/rcl-2026-160-fours-and-183-sixes-hit-across-12-matches एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति और पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित रतलाम चैम्पियन लीग (RCL) – 2026 में चौथे दिन तक कुल 12 मैच हो चुके हैं। इस दौरान बल्लेबाजों ने 160 चौकों और 183 छक्कों की मदद से रनों की बरसात की। चौथे दिन हुए मुकाबलों में शैरानी सुपर किंग्स, सूर्या वॉरियर्स और हिंद टाइटंस टीमें विजयी रहीं।

रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्देश्य से आयोजित रतलाम चैंपियन लीग को दर्शकों का अपार समर्थन मिल रहा है। स्पर्धा में रोज दिन तीन मैच खेले जा रहे हैं। समिति  संयोजक विकास कोठारी, यतेन्द्र भारद्वाज एवं सचिव जयेश राठौर ने बताया कि चौथे दिन प्रवेश स्पर्धा से पूर्व राष्ट्रगान हुआ। अतिथि भाजपा पार्षद रहे। इस मौके पर रतलाम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, देवशंकर पांडेय, विजय भाटी एडवोकेट, कमल धाकड़, दीपक मईड़ा, प्रिंस बना, अविनाश शर्मा, असीम ओझा, चेतन शर्मा आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। स्कोरर दिग्विजय सिंह रहे।

5 छक्के और 5 चौके ने दिलाई जीत

पहला मैच शैरानी सुपर किंग्स और फाइनेंस सर्किल के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवर में 142 रनों का लक्ष्य रखा। शक्ति घीसे  ने 37, अनिल निनामा ने 46 रन बानकर शानदार पारी खेली। शैरानी सुपर किंग्स के गेंदबाज वसीम पिपलौदा का प्रदर्शन शानदार रहा। लक्ष्य भेजने उतरी शैरानी सुपर किंग्स टीम के बल्लेबाज मोइन शिरानी ने 20 बालों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। रवि सेन ने मात्र 18 बालों में 55 रन बटोरे जो निर्णायक साबित हुए। मैन ऑफ द मैच रवि सेन रहे।

[also_read ids="5522" title="ये भी पढ़ें"]

117 रन पर ही गिर गए 9 विकेट

दूसरा मैच सूर्या वॉरियर्स और इंडियन गोल्ड के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्या वॉरियर्स ने 7 विकेट खोकर 122 रन का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज अजय मालाकार ने 18, विशाल ने 20, राजेश सोनकर ने 30 तथा रॉबिन बेंजामिन ने 19 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन गोल्ड ने 117 रन के स्कोर पर ही 9 विकेट गंवा दिए और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच अजय मालाकार रहे।

तीसरा मैच अभी जारी है, परिणाम के लिए इंतजार कीजिए

तीसरा मैच यूएसएन फाल्कन और हिन्द टाइटंस के मध्य खेला जा रहा है। यूएसएन फाल्कन ने पहले बल्लेबाजी की। भाविक जैन की शानदार बल्लेबाजी के साथ टीम ने 10 ओवर में 95 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में हिंद टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों ने 4 गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की। हिंद टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 7.4 ओवर में ही मैच जीत लिया।

[also_read ids="5229" title="ये भी पढ़ें"]

आज (30 मार्च) के ये मैच होंगे

  • इंडियन गोल्ड विरुद्ध रतलाम रॉयल चैलेंजर्स
  • हाट रोड विरुद्ध यूएसएन फाल्कन
  • एनएनजी धम्मू इलेवन विरुद्ध ब्रदर्स यूनाइटेड
]]>
Mon, 30 Mar 2026 00:06:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
संस्कारों की शिक्षा ! महाअष्टमी पर आद्य शक्ति के साथ किया बालिकाओं का पूजन, तुलसी के पौधे भेंटकर किया सम्मान https://acntimes.com/ratlam-chaitra-navratri-ashtami-girls-Worship-ceremony https://acntimes.com/ratlam-chaitra-navratri-ashtami-girls-Worship-ceremony एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर पंचेड़ गांव में कन्या पूजन एवं तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि संस्कार ऋषि पं. दिनेश व्यास (घटवास) रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ संस्कारवान बनाने पर जोर दिया गया।

सर्वप्रथम संस्कार ऋषि पं. व्यास ने माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। इसके पश्चात गुरु पूजन एवं कन्या पूजन हुआ। निजी शिक्षण संस्था भेविन माइंड स्कूल की डायरेक्टर अलका श्रीनिवास सिंह एवं अकादमिक प्रमुख डॉली भटनागर ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें तुलसी के पौधे भेंट किए। बालक-बालिकाओं को उपहार भी वितरित किए गए। अतिथियों एवं अभिभावकों ने आयोजन की सराहना की एवं संस्कार एवं शिक्षा के समन्वय की दिशा में उठाए गए इस कदम को महत्वपूर्ण बताया।

[also_read ids="5486" title="ये भी पढ़ें"]

शिक्षा का सही अर्थ- निर्णय लेने की समझ विकसित करना

स्कूल की अकादमिक प्रमुख डॉली भटनागर ने कहा कि हम किसान हैं और कड़ी धूप में मेहनत करते हैं ताकि हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर सकें। शिक्षा का अर्थ केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि समय पर सही निर्णय लेने की समझ विकसित करना है। सही शिक्षा के माध्यम से हर बच्चा ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने अपने विद्यालय की विशेषताएं भी बताईं।

[also_read ids="5523" title="ये भी पढ़ें"]

ये रहे उपस्थित

आयोजन में ग्राम पंचेड़ के शिवनारायण, दिनेश जाट (मंडल अध्यक्ष), नारायण जाट, कृपाराम गौड़ा, नारायण सिंह, गजेंद्र, राधेश्याम चौधरी (मंदिर समिति के सचिव), मोहन चौधरी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

[also_read ids="5235" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 29 Mar 2026 23:11:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
पुलिस को सफलता ! रतलाम में 50 लाख रुपए की MDMA ड्रग जब्त, रिंगनोद पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार https://acntimes.com/ratlam:-mdma-worth-₹50-lakh-seized-3-accused-arrested https://acntimes.com/ratlam:-mdma-worth-₹50-lakh-seized-3-accused-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जारी है। रिंगनोद थाना क्षेत्र की माननखेड़ा चौकी पुलिस ने बीती रात एक पिकअप वाहन से 50 लाख रुपए का MDMA ड्रग जब्त किया। ड्रग के अवैध परिवहन के आरोप में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रिंगनोद थाना प्रभारी के नेतृत्व में माननखेड़ा पुलिस चौकी ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। दिनांक 29.03.2026 को रात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बोलेरो पिकअप वाहन नम्बर MP46ZC7839 से तीन व्यक्ति MDMA ड्रग लेकर मंदसौर तरफ से आ रहे हैं। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश मालवीय एवं टीम ने पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबन्दी कर उक्त वाहन को रुकाकर तलाशी ली। वाहन में 500 ग्राम MDMA ड्रग जब्त हुई।

[also_read ids="5357,4230" title="ये भी पढ़ें"]

तीनों आरोपी मंदसौर जिले के

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कार्यवाही की और वाहन में सवार आरोपियों सुमित पिता जीवनदास बैरागी (20) निवासी किला रोड मन्दसौर, प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर (19) निवासी खेड़ा थाना नाहरगढ़ जिला मन्दसौर तथा रिहान पिता अरबाज खान (19) निवासी अभिनन्दन कॉलोनी मन्दसौर को गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा वारदात में उपयोग किया जा रहा वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से ड्रग उपलब्ध करवाने वाले और वह कहां-किसे देना था, यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियो से जप्तशुदा MD ड्रग्स के संबंध मे पुछताछ की जा रही है। जब्त हुए मादक पदार्थ का मूल्य 50 लाख रुपए है।

[also_read ids="5521,5520" title="ये भी पढ़ें"]

इनकी भूमिका सराहनीय रही

मादक पदार्थ जब्त करने और आरोपियों को पकड़ने में रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, माननखेड़ा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धनसिंह जगावत, आरक्षक घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, नरेन्द्र सिंह, कृष्णपालसिंह, सैनिक सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह व शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।

]]>
Sun, 29 Mar 2026 22:05:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
एजुकेशन न्यूज़ ! रतलाम में ही रहकर बन सकेंगे डॉक्टर और इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट का नया शिक्षण सत्र 1 अप्रैल से https://acntimes.com/ratlam-abhyas-career-institute-new-academic-session-begins-april-1st https://acntimes.com/ratlam-abhyas-career-institute-new-academic-session-begins-april-1st एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्या आप डॉक्टर (Doctor) और इंजीनियर (Engineer) बनना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि इसके लिए आपको किसी अन्य शहर नहीं जाना पड़े? यदि आपका जवाब हां में है तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं और सही खबर पढ़ रहे हैं। आप डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना रतलाम (Ratlam) में ही पूरा हो सकता है। इस सपने को साकार करने में आपकी मदद करेगा शहर के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट (Abhyas career Institute), जहां 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है।

सपनों को उड़ान देने वाला संचालक मंडल।

संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर नीलिमा कुमावत ने बताया कि जो विद्यार्थी डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए अभ्यास इस वर्ष एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। अब विद्यार्थियों को कोटा या इंदौर जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी यहीं रह कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अनेक विद्यार्थी रतलाम में रहकर ऐसा कर भी रहे हैं। इसका उदाहरण पिछले वर्ष देखने को मिला, जब संस्थान से 90 से अधिक विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ, जो शहर के लिए गर्व की बात है।

[also_read ids="5026" title="ये भी पढ़ें"]

NEET एवं JEE नए बैच हो रहे शुरू

रतलाम में मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद विद्यार्थियों की मेडिकल क्षेत्र में रुचि बढ़ी है तथा शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं में भी लगातार सुधार हुआ है। संस्थान में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के साथ ही NEET एवं JEE की तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए भी NEET एवं JEE के नए बैच प्रारंभ किए जा रहे हैं। इससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

[also_read ids="4876" title="ये भी पढ़ें"]

कम खर्चे में मिलेगी गुणवत्तावाली शिक्षा

अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में पढ़ाई का माहौल शांत, सुरक्षित और व्यवस्थित है, जिससे विद्यार्थी अपने परिवार के पास रहकर एकाग्रता के साथ तैयारी कर सकते हैं। बड़े शहरों की तुलना में यहां कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो रही है, जिससे अभिभावकों को भी राहत मिलती है। संस्थान का सिस्टम पूरी तरह से व्यवस्थित है, जहां नियमित टेस्ट, प्रगति रिपोर्ट एवं अभिभावकों को समय-समय पर जानकारी दी जाती है। अनुभवी फैकल्टी की टीम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

[follow_us]

]]>
Sun, 29 Mar 2026 20:42:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
RCL सीजन&4 : रतलाम चैंपियन लीग का आतिशबाजी के साथ हुआ शुभारंभ, हिंद टाइटंस ने 62 रन का लक्ष्य मात्र 16 गेंद में 62 रन बना कर जीता मैच https://acntimes.com/launch-of-season-4-of-the-ratlam-champion-league-rcl https://acntimes.com/launch-of-season-4-of-the-ratlam-champion-league-rcl एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में आयोजित रतलाम चैम्पियन लीग क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ श्री कृष्णानंद जी महाराज (बगलामुखी, खाचरोद पीठाधीश्वर), श्री शिवानंद गीरी जी  महाराज, पंडित भारद्वाज जी, प्रेरणादायक पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के आतिथ्य में हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कृष्णानंद महाराज ने कहा कि खेल युवा पीढ़ी के लिए खेल मैदान से जोड़ने के साथ जीवन में अच्छे चरित्र और अनुशासन जैसे नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की यही सोच रही की खेल मैदान से युवा अधिक से अधिक जुड़ें। खेलने से तनाव कम होता है, मनोदशा सकारात्मक होती है और स्थिरता, धैर्य एवं ध्यान बढ़ता है। साथ ही खेलों से सामाजिक संबंधों का विकास के साथ नेतृत्व कौशल बढ़ता है।

11 अप्रैल तक चलेगी स्पर्धा, पेवेलियन में 1500 दर्शक बैठ सकेंगे 

महापौर प्रह्लाद पटेल ने कहा कि खेलों से जहां हमें अनुशासनात्मक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। वहीं दूसरी ओर एक टीम के रूप में कार्य करने की सीख भी मिलती है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। शुभारंभ अवसर पर भव्य आतिशबाजी की गई। सभी अतिथियों ने स्पर्धा में भाग ले रही टीमों से परिचय प्राप्त किया। बता दें कि, टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा 11 अप्रैल तक चलेगी। इसमें 14 टीमों लीग पद्धति से मैच खेलेंगी। स्पर्धा का आनंद लेने के लिए 1500 दर्शकों के बैठने के लिए पेवेलियन बनाया गया है।

पहले दिन : हाट रोड सुपर किंग्स, सूर्या वारियर्स और पाइनेंस सर्किल ने जीते मैच

संयोजक विकास कोठारी यतेंद्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर ने बताया कि पहले दिन खत्म इलेवन टीम के खिलाड़ी बैंड बाजे के साथ मैदान में उतरे। पहला मैच हॉट रोड सुपर किंग्स एवं रेलवे रॉकेट के मध्य हुआ। 10 ओवर के मैच में हाट रोड किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में रेलवे रॉकेट 8 विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना सकी। इससे हॉट रोड सुपर किंग्स 30 रन से अपने विजय अभियान का आगाज किया। इम्तियाज हुसैन मैन ऑफ द मैच के साथ बेस्ट बल्लेबाज भी रहे। गौरव पाठक बेस्ट बॉलर रहे।

[also_read ids="5343,5229" title="ये भी पढ़ें"]

दूसरा मैच सूर्या वॉरियर्स विरुद्ध हिंद टाइटंस के मध्य हुआ। सूर्या वॉरियर्स ने 38 रन से जीत दर्ज की। टीम के राजेश सोनकर की आतिशी पारी 19 बाल पर 44 रन रही। मैन ऑफ द मैच चुने गए। तीसरा मैच पुलिस बॉयज डुग्गू विरुद्ध फाइनेंस सर्किल के मध्य हुआ। फाइनेंस सर्किल ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच अक्षय चौधरी रहे।

दूसरे दिन : हिंद टाइटंस, खतम इलेवन और एनएनजी विजयी रहीं

स्पर्धा के दूसरे दिन पहला मैच रेलवे रॉकेट और हिंद टाइटंस के मध्य हुआ। इसमें रेलवे रॉकेट ने 10 ओवर में 60 रन 10 विकेट पर बनाए। जवाब में हिंद टाइटंस ने स्पर्धा का यह मैच 16 बालों में चौके-छक्के की मदद से 62 रन बनाकर जीत लिया। दूसरा मैच शेरानी किंग्स और खतम इलेवन के मध्य हुआ। टीम शेरानी ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 91 रन बनाए। खतम इलेवन ने मात्र 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर ही विजय श्री हासिल कर ली। टीम के ललित खुशयानी के शानदार 6 छक्के और 3 चौकों के साथ अपना अर्ध शतक पूरा किया। यह RCL के इस सीजन का पहला अर्ध शतक रहा।

[also_read ids="5359,5343" title="ये भी पढ़ें"]

तीसरा मैच जवाहर टाइगर्स और एनएनजी के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए जवाहर ने 10 ओवर में 83 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में एनएनजी ने 7 विकेट खोकर मात्र 8.3 ओवर में ही जीत दर्ज की। सभी मैन ऑफ द मैच स्व. श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में उनके सुपुत्र असीम ओझा की ओर से प्रदान किए जाएंगे।

ये उपस्थित रहे

स्पर्धा के दौलान महेंद्र कोठारी, वैभव जाट, देवशंकर पांडेय, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, दिनेश राठौर, प्रिंस बना, दीपक मईड़ा, गोपाल सोलंकी, अनारसिंह, किशोर बिजरावत, रखब, अरुण चौरड़िया, लवकेश जोशी, योगेंद्र जादोन, अजय मालाकार, दिग्विजय सिंह, कवि चंचल, विजय राठौर, अविनाश शर्मा, चेतन शर्मा, प्रशांत व्यास सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 29 Mar 2026 01:44:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम जिले के नामली में दो चचेरी बहनों से RAPE, भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री में हुआ अपराध https://acntimes.com/ratlam-namli-rape-of-two-cousins https://acntimes.com/ratlam-namli-rape-of-two-cousins एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले (Ratlam District) के नामली (namli) स्थित एक अगरबत्ती फैक्टरी में दो चचेरी बहनों के साथ ज्यादती का मामला मामला सामने आया है। भाजपा नेता के रिश्तेदार की इस फैक्टरी में हुई ज्यादती के मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

[follow_us]

जानकारी के अनुसार एक 15 वर्षीय किशोरी ने नामली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह 25 मार्च 2026 को अपने रिश्तेदार के घर गोदभराई कार्यक्रम में गई थी। रात करीब 9.30 बजे वह तथा उसकी 18 वर्षीय चचेरी बहन रिश्तेदार के घर के सामने बैठी थी। तभी वहां राजवीर पिता बंशीलाल कुमावत आया। उसने हमसे कहा कि तुम दोनों से दस मिनट बात करना है, मेरी बाइक पर बैठो। किशोरी ने बताया कि हमने बाइक पर बैठने से इनकार कर दिया तो युवक ने बहला-फुसला कर बाइक पर बैठा लिया।

[also_read ids="3985,3790" title="ये भी पढ़ें"]

फैक्ट्री के अंदर ले जाकर बंद कर दिया गेट

किशोरी ने पुलिस को बताया आरोपी राजवीर उन्हें बाइक से नामली स्थित भाजपा नेता के भतीजे देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री ले गया। वहां सुमित पिता रामसिंह जाट निवासी ग्राम घटवास और पवन पिता मांगीलाल जाट निवासी नामली पहले से ही मौजूद थे। राजवीर ने हम दोनों को फैक्ट्री के अंदर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर भाग निकला। इसके बाद आरोपी सुमित मुझे जबरदस्ती फैक्ट्री के कमरे के अंदर ले गया जबकि पवन चचेरी बहन को ले गया। सुमित ने मेरे साथ ज्यादती की। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद वह कमरे से बाहर निकली तो चचेरी बहन रोते हुए मिली। उसने बताया कि कि आरोपी पवन ने उसके साथ गलत काम किया। किशोरी ने उसे आपबीती बताई।

[also_read ids="3985,5312" title="ये भी पढ़ें"]

आरोपी हिरासत में

किशोरी के अनुसार आरोपी पवन दोनों को अपनी बाइक में बैठा कर अपने घर ले गया जहां सुमित ने फिर से उसके साथ जबकि पवन ने उसकी बहन के साथ ज्यादती की। किसी तरह बच कर दोनों दोनों पीड़िता अपने मामा के घर पहुंचीं। युवकों द्वारा धमकाए जाने के कारण उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में हिम्मत जुटा कर परिवार वालों को घटना बताई और उनके साथ थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट और बीएनएस की धारा 137/2, 16/1, 76/2, 62/2 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

]]>
Sat, 28 Mar 2026 23:58:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! MP की इस IAS को मिली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने कहा& ‘कलेक्टर को नहीं है कानून की जानकारी’ https://acntimes.com/mp-high-court-reprimands-shajapur-collector https://acntimes.com/mp-high-court-reprimands-shajapur-collector एसीएन टाइम्स @ इंदौर । प्रशासनिक अधिकारियों की स्वेच्छाचारित से न्यायपालिका खफा नजर आ रही है। हालिया मामला शाजापुर जिले (Shajapur district) की कलेक्टर ऋजु बाफना (collector Riju Bafna) से जुड़ा है। उन्हें हाईकोर्ट (High Court) ने फटकार (reprimanded) लगाई है। कोर्ट ने तो यहां तक कहा कि- कलेक्टर को कलेक्टर को नियमों की जानकारी नहीं, बिना सोचे-समझे आदेश पारित कर देती हैं।

[follow_us]

शाजापुर कलेक्टर बाफना को फटकार मप्र हाईकोर्ट (MP High Court) की इंदौर खंडपीठ (Indore Bench) के न्यायाधीश जयकुमार पिल्लई ने लगाई है। मामला कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में 30 वर्षों से कार्यरत सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी एवं नाजिर जयंत बघेरवाल से जुड़ा है। कलेक्टर ने उनकी दो वेतनवृद्धि रोकने के साथ ही उन्हें गुलाना अटैच करने का आदेश दिया था। कलेक्टर के इस आदेश को बघेरवाल ने एडवोकेट यश नागर के माध्यम से कलेक्टर और संभागायुक्त के आदेशों को चुनौती दी थी।

[also_read ids="5498,5515" title="ये भी पढ़ें"]

स्थगित कर दिया आदेश

न्यायालय ने कलेक्टर बाफना के उक्त दंडात्मक आदेश को स्थगित कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में 15 दिन में व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है। न्यायालने अपनी टिप्पणी में कहा कि- कलेक्टर कुछ भी आदेश पारित कर देती हैं, जैसा कि आबकारी अधिकारी के मामले में भी किया गया था। कलेक्टर को कानून की जानकारी नहीं है। कोर्ट ने यह सवाल भी उठाया कि बिना किसी विस्तृत विभागीय जांच के एक कर्मचारी को इतनी बड़ी सजा कैसे दी जा सकती है? बता दें कि, 16 मार्च 2026 को भी आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही के मामले में कलेक्टर को इसी तरह की कानूनी चूक के लिए न्यायालय से फटकार लग चुकी है।

[also_read ids="5510,5489" title="ये भी पढ़ें"]

रिश्वत के आरोप कलेक्टर ने की थी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार दिसंबर 2024 में एक ठेकेदार ने बघेरवाल के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। यहां गौर करने वाली बात यह है कि बघेरवाल ने इससे पहले उस ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने और वसूली की सिफारिश की थी। बावजूद, कलेक्टर बाफना ने बिना किसी विभागीय जांच के ही सिर्फ कारण बताओ नोटिस के आधार पर ही बघेरवाल को सजा सुना दी थी। उनकी दो संचायी वेतनवृद्धि रोक दी गई थी और तृतीय समयमान वेतनमान के लाभ से वंचित कर दिया गया था।

]]>
Fri, 27 Mar 2026 22:52:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम : बरबड़ हनुमान मेला 29 मार्च से 2 अप्रैल तक, 31 को संयुक्त अखाड़े के साथ निकलेंगी झांकियां, महापौर ने तैयारियों की समीक्षा की https://acntimes.com/ratlam-barbad-hanuman-fair-from-march-29-to-april-2 https://acntimes.com/ratlam-barbad-hanuman-fair-from-march-29-to-april-2 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम द्वारा प्रसिद्ध चमत्कारी बरबड़ हनुमान मंदिर पर 29 मार्च से 2 अप्रैल तक मेला आयोजित किया जाएगा। 31 मार्च को संयुक्त अखाड़े के साथ झांकियां भी निकलेंगी। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए महापौर प्रहलाद पटेल ने बैठक ली।

[follow_us]

बैठक में मेले की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सभी पार्षदों के साथ साझा की गई। मेले का शुभारंभ 29 मार्च को शाम 5.00 बजे होगा। मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम, मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप होंगे। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। विशेष अतिथि पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे। महापौर पटेल ने बैठक में कहा कि बड़बड़ हनुमान मेला शहर की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने एवं मेले को भव्य बनाने हेतु सक्रिय प्रयास करने के निर्देश दिए।

[also_read ids="5515" title="ये भी पढ़ें"]

अखाड़ों के पहलवान करेंगे शस्त्र कला का प्रदर्शन

महापौर ने बताया कि इस वर्ष नगर निगम परिषद द्वारा मेले में नवाचार किया जा रहा है। इसके तहत 31 मार्च (मंगलवार) को राम मंदिर से बरबड़ हनुमान मंदिर तक हनुमानजी की भव्य झांकी, चल समारोह एवं संयुक्त अखाड़ा निकाला जाएगा। इस आयोजन में शहर के विभिन्न अखाड़ों के पहलवान एक ही बैनर के अंतर्गत शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें बैण्ड-बाजे एवं ढोल की आकर्षक प्रस्तुति भी शामिल रहेगी।

[also_read ids="5510" title="ये भी पढ़ें"]

दो दिवसीय चंटिया रास होगा

महापौर पटेल ने कहा कि इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए नगर के विभिन्न समाजों से अधिकाधिक सहभागिता अपेक्षित है। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने भी झांकी, चल समारोह, संयुक्त अखाड़ा एवं दो दिवसीय चंटिया रास कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। मेले के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा उत्कृष्ट सहभागिता के लिए पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। समापन मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए की गई। नगर निगम द्वारा सभी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा आयोजन को भव्य रूप देने हेतु व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

[also_read ids="5517" title="ये भी पढ़ें"]

कब – क्या होगा

  • 29 मार्च : शाम 7.00 बजे सुंदरकांड के साथ मेले का शुभारंभ और चंटिया रास।
  • 30 मार्च : शाम 7.00 बजे चंटिया रास।
  • 31 मार्च : शाम 7.00 बजे राम मंदिर से हनुमान जी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ चल समारोह एवं 7.30 बजे से श्री रामजी व हनुमानजी पर आधारित भक्ति संध्या।
  • 1 अप्रैल : शाम 7.30 बजे स्टैंडअप कॉमेडियन शो और लाइव ऑर्केस्ट्रा।
  • 2 अप्रैल : शाम 7.30 बजे कवि सम्मेलन।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया, राजू सोनी, पार्षद रणजीत टांक, धर्मेंद्र रांका, बलराम भट्ट, प्रीति कसेरा तथा पार्षद प्रतिनिधि रमेशचंद्र पांचाल, शेरू पठान एवं राजेंद्र चौहान भी मौजूद थे।

]]>
Fri, 27 Mar 2026 15:13:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम न्यूज : अब सुबह 8.00 से 11:30 बजे तक लगेगी आंगनवाड़ियां, ग्रीष्म ऋतु के कारण तय किया समय https://acntimes.com/anganwadi-timings-changed-in-ratlam https://acntimes.com/anganwadi-timings-changed-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम  जिले में संचालित सभी आंगनवाड़ियों का समय बदल दया गया है। अब आंगनवाड़ियां सुबह 8.00 से 11.30 बजे तक लगेंगी। यह निर्णय ग्रीष्म ऋतु और लगातार बढ़ते समय के कारण लिया गया है।

[follow_us]

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधौलिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप सचिवमध्यप्रदेश शासनमहिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के आदेशानुसार ग्रीष्म ऋतु की गर्मी को देखते हुए एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर आने वाले छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आंगनवाड़ी का समय बदला गया है। ग्रीष्म काल (अप्रैल से जून 2026) में आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन का समय बच्चों के लिए सुबह 08:00 से 11:30 बजे तक का निर्धारित किया गया है।

[follow_us]

]]>
Fri, 27 Mar 2026 14:21:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव 31 मार्च को, सकल जैन श्रीसंघ की धर्मसभा भी होगी https://acntimes.com/ratlam-mahavir-2625th-janmklyanak-mahotsav-on-march-31 https://acntimes.com/ratlam-mahavir-2625th-janmklyanak-mahotsav-on-march-31 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में इस वर्ष 31 मार्च को भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनेगा। इसकी तैयारियों के लिए सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकीज में श्री सकल जैन श्रीसंघ की बैठक संपन्न हुआ। इसमें प्रति वर्षानुसार जैन स्कूल में धर्मसभा एवं स्वामी वात्सल्य आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक का शुभारंभ नवकार महामंत्र के जाप से हुआ। वक्ताओं ने कहा कि रतलाम में समग्र जैन समाज जिस तरह एकजुट होकर भगवान महावीर की जयंती मनाता है, उसकी सर्वत्र चर्चा होती है और एकजुटता की मिसाल दी जाती है। इस वर्ष भी उसी परंपरा का निर्वाह होगा। प्रकाश मूणत ने भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सकल जैन श्रीसंघ कई वर्षों से पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में विगत 15 वर्षों से भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मना रहा है।

[also_read ids="5516,5508" title="ये भी पढ़ें"]

महावीर जयंती की संध्या पर जाप भी होंगे

समस्त जैन श्री संघों के सान्निध्य से यह आयोजन सफल होता है। बैठक को सुशील छाजेड़, निर्मल लुनिया, दिगम्बर समाज से कीर्ति बड़जात्या और मांगीलाल जैन एव महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। राजेश सुराणा ने वार्ड व्यवस्था हेतु विभिन्न संगठनों को परिपत्र प्रदान किया। ललित कोठारी एव राजेंद्र खाबिया ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर 30 मार्च को आयोजित जाप में अधिक से अधिक उपस्थित होने का आह्वान किया।

इन्होंने दिए सुझाव और मार्गदर्शन

बैठक में सकल जैनश्री संघ के श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय के अशोक जैन चैटाला, श्री साधुमार्गी जैन श्रीसंघ के विनोद मेहता, श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ के रजनीकांत झामर, श्री आराधना भवन ट्रस्ट के हिम्मत गेलड़ा, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचैक के अजय खिमेसरा, श्री तेरापंथ महासभा के विजय वोरा, श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के सुशील छाजेड़, श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ के अशोक चौपड़ा, श्री ज्ञानगच्छ श्रीसंघ के रीतेश डोसी, श्री शांत कांत जैन श्रीसंघ के मोहनलाल पिरोदिया, श्री पार्श्वनाथ जैन मित्र मंडल के प्रकाशचंद दरड़ा, श्री सज्जन मिल क्षेत्र श्रीसंघ के हंसराज चौपड़ा, श्री आदिनाथ कुन्दकुन्ड कहान दिगम्बर जैन पारमार्थिक समिति के राजकुमार अजमेरा, श्री दिगम्बर साठ घर गोठ के नरेंद्र गोधा, श्री दिगम्बर स्टेशन श्रीसंघ के ओम अग्रवाल, श्री दिगम्बर हुम्मड़ समाज के जयंतीलाल पाणोत, श्री दिगम्बर जैन नरसिंहपुरा के राजेश कुमार भुजियावाला एवं श्री सुधर्मा जैन सेवा संघ के श्रेणिक चाणोदिया ने मार्गदर्शन दिया।

[also_read ids="5502,5499" title="ये भी पढ़ें"]

70 से अधिक समाज व संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल

इस दौरान श्री सकल जैन श्रीसंघ के संचालक मण्डल सदस्य ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल एवं राजेश सुराना मंचासीन और 70 से अधिक समाज एव संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन और आभार प्रदर्शन प्रकाश मूणत ने किया।

]]>
Fri, 27 Mar 2026 14:04:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ नाटक का मंचन 30 मार्च को, RSS के आद्य सरसंघचालक के जीवन का होगा चित्रण https://acntimes.com/yugpravartak-dr-hedgewar-natak-ratlam-30-march-2026 https://acntimes.com/yugpravartak-dr-hedgewar-natak-ratlam-30-march-2026 संघ सृजन का नाट्य आविष्कार के तहत होगा नादब्रह्म द्वारा निर्मित नाटक का मंचन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम (Ratlam) शहर में सांस्कृतिक और वैचारिक परंपरा को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ (Era pioneer Dr. Hedgewar) का नाट्य मंचन किया जा रहा है। यह 30 मार्च (सोमवार) 2026 को शाम 7:00 बजे शहर के कालिका माता सांस्कृतिक मंच पर आयोजित होगा।

यह नाट्य प्रस्तुति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (Dr. Keshav Baliram Hedgewar) के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित है। आयोजन ‘संघ सृजन के नाट्य आविष्कार’ के तहत होने वाली प्रस्तुति में दर्शकों को एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक चरित्र चित्रण देखने को मिलेगा। आयोजन में अतिथि के रूप में चेतन्य काश्यप (मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मप्र), विशिष्ट प्रह्लाद पटेल (महापौर, रतलाम नगर निगम), प्रदीप उपाध्याय (भाजपा जिला अध्यक्ष) और विम्पी छाबड़ा (अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति, रतलाम) उपस्थिति रहेंगे।

नादब्रह्म संस्था ने तैयार किया है नाटक

नागपुर की संस्था नादब्रह्म (Nadabrahma) द्वारा निर्मित इस नाटक के निर्माता प्रभाकर धानोरकर एवं दिग्दर्शक सुबोद सुर्जिकर हैं। इसकी पटकथा डॉ. अजय प्रधान द्वारा लिखी गई है और संगीत निर्देशन निर्देशक शैलेश वाणी का है। प्रस्तुति में डॉ. हेडगेवार के जीवन के विभिन्न आयामों को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। नाटक का मंचन मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

]]>
Fri, 27 Mar 2026 10:10:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
इंस्टाग्राम : दोस्ती, डर और ब्लैकमेल ! रतलाम में नाबालिग को बनाया बंधक, ब्लैकमेल कर रुपए भी ऐंठे, घर पहुंच कर परिवार से मारपीट की https://acntimes.com/ratlam-rrime-news-friendship-on-Instagram-fear-and-blackmail https://acntimes.com/ratlam-rrime-news-friendship-on-Instagram-fear-and-blackmail एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में एक किशोर के लिए सोशल मीडिया पर बनी एक सामान्य-सी पहचान धीरे-धीरे भय और दबाव की कहानी में बदल गई। 15 वर्षीय इस नाबालिग के साथ जो हुआ, वह न सिर्फ ऑनलाइन सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह डर का फायदा उठाकर अपराध को आगे बढ़ाया जाता है।

मामला औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, किशोर की इंस्टाग्राम पर एक युवती से पहचान हुई थी, जो समय के साथ नियमित बातचीत में बदल गई। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए मई 2025 में उसे मिलने के लिए बुलाया गया था। यह मुलाकात उसके लिए परेशानी की शुरुआत बन गई।

कमरे में घंटों बंद रखा, मारपीट भी की

पुलिस को बताया गया है कि वहां पहुंचने पर किशोर को जबरन एक कमरे में रोक लिया गया। युवती के साथ मौजूद उसका मुंह बोला मामा शोएब और उसकी मां आरती पर आरोप है कि उन्होंने उसे कई घंटों तक बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान नाबालिग के साथ मारपीट भी की गई। तब किशोर किसी तरह वहां से निकल तो आया, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

[also_read ids="4890" title="ये भी पढ़ें"]

...और शुरू हो गया डर और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला

इसके बाद शुरू हुआ डर और दबाव का सिलसिला। आरोपियों ने उसे बार-बार धमकाया कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। इस मानसिक दबाव के चलते किशोर ने अपनी बचत और दोस्तों की मदद से करीब 10 हजार रुपए उन्हें दे दिए। परिवार को जब स्थिति का अंदेशा हुआ, तो उन्होंने उसे कुछ समय के लिए शहर से दूर भेजना ही सुरक्षित समझा।

घर पहुंच कर मां और किशोर के साथ की मारपीट

काफी समय तक शांत रहने के बाद मामला फिर से तब उभरा, जब जनवरी 2026 में आरोपी सीधे किशोर के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने घर का माहौल बिगाड़ते हुए दरवाजा बंद कर दिया और अंदर मौजूद परिवार के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इस दौरान किशोर के पिता को चोट आई, जबकि मां के साथ धक्का-मुक्की में उनका मंगलसूत्र टूट गया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे पड़ोसियों को भी आरोपियों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

[also_read ids="3816" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस ने दर्ज किया केस

पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित पक्ष ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। डिजिटल चैट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 3(5) में मामला दर्ज किया है।

]]>
Wed, 25 Mar 2026 23:30:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
सतर्कता ! मध्याह्न भोजन की सभी रसोइयों का होगा वेरिफिकेशन, 7 दिन में पूरी करना होगी जांच, जानिए& प्रशासन ने क्यों उठाया ऐसा कदम https://acntimes.com/ratlam-mid-day-meal-cooks-to-undergo-verification https://acntimes.com/ratlam-mid-day-meal-cooks-to-undergo-verification एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्याह्न भोजन व्यवस्था को लेकर शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। भोजन की गुणवत्ता के साथ ही अब भोजन बनाने वाले रसोइयों की भी मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी गई है। एक ही रसोइये का नाम एक से अधिक संस्थाओं में दर्ज न हो और उसे सभी जगह से भुगतान प्राप्त न हो, इसकी जांच भी हो रही है। जांच का जिम्मा संबंधित बीआरसी और बीएसी को सौंपा गया है। इसमें कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन द्वारा मध्याह्न भोजन के जिला नोडल अधिकारी एवं एसीओ निर्देशक शर्मा को ताकीद की गई है।

[follow_us]

सूत्रों के अनुसार रतलाम सहित प्रदेश में कई जगह मध्याह्न भोजन योजना में लगे रसोइयों का नाम एक से अधिक संस्था में भोजन बनाने के लिए दर्ज है। इन सभी स्थानों के लिए उन्हें मेहनताने का भुगतान होने की भी शिकायतें मिली हैं। ऐसा ही एक मामले पिछले दिनों जिले के सैलाना विकासखंड में सामने आया था। जांच हुई तो पता चला कि मीना बाई नामक एक रसोइया का नाम दो स्थानों पर दर्ज है। एक स्थान पर उसका बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर तो दूसरी जगह जिला सहकारी बैंक का खाता नंबर दर्ज मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि इन दोनों ही खातों पर रसोइया को भुगतान भी होता रहा। मामला संज्ञान में आने पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा मध्याह्न भोजन प्रभारी वरदीचंद को हटा दिया गया था और रसोइये को अदा की गई राशि की वसूली की कार्रवाई भी शुरू की गई थी। इस मामले के बाद से मध्याह्न भोजन योजना के पोर्टल की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है।

[also_read ids="3940" title="ये भी पढ़ें"]

एक नाम 16 जगह होने से उड़ी नींद

पता चला है कि पोर्टल पर सतत नज़र रखने के दौरान जिले के बाजना विकासखंड में एक रसोइये के नाम ने सभी को चौंका दिया। यह नाम है कालीबाई, जो एक या दो जगह नहीं बल्कि 16 स्थानों पर दर्ज है। प्रथमदृष्टया इतनी जगह रसोइये का नाम एक जैसा होना इत्तेफाक बताया जा रहा है, लेकिन प्रशासन इससे संतुष्ट नहीं है। इसलिए जिला पंचायत सीईओ जैन ने जिले के सभी विकासखंडों की रसोइयों के वेरिफिकेशन के निर्देश नोडल अधिकारी एवं एसीओ निर्देशक शर्मा को दिए हैं। सीईओ द्वारा यह भी ताकीद की है कि अगर कहीं भी किसी रसोइये का नाम एक से अधिक जगह दर्ज पाया जाता है तो यह भी पता किया जाए कि इतनी जगह उसका नाम किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया ताकि उस पर भी कार्रवाई की जा सके।

[also_read ids="3275" title="ये भी पढ़ें"]

7 दिन के अंदर करना होगा वेरिफिकेशन

मामले में एसीओ निर्देश शर्मा ने एसीएन टाइम्स को बताया कि रसोइयों का 7 दिन के भीतर वेरिफिकेशन करने के के लिए जिले के सभी बीआरसी और बीएसी को निर्देशित किया गया है। वेरिफिकेशन रसोइयों के आधार कार्ड, उनके पति के नाम और बैंक खाते आदि की जानकारी और दस्तावेजों के आधार पर करने के लिए कहा है। छात्रों की संख्या के अनुपात में रसोइये की संख्या सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। बता दें कि, मध्याह्न भोजन योजना के तहत छात्रों की संख्या 25 तक होने पर एक तथा 26 से 100 तक होने पर दो रसोइये रखने का प्रावधान है। इसके बाद प्रत्येक 100 छात्र बढ़ने पर एक रसोइया बढ़ाया जाना तय है।

]]>
Wed, 25 Mar 2026 21:59:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
क्राइम न्यूज : रतलाम जिले के खारवाकला में हुई 1.80 लाख की चोरी का खुलासा, पड़ोसी ने छत के रास्ते घर में घुसकर की थी वारदात https://acntimes.com/ratlam-crime-news-theft-in-Kharwakala-Solved https://acntimes.com/ratlam-crime-news-theft-in-Kharwakala-Solved एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की ताल पुलिस ने खारवाकला में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में फरियादी के पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को फरियादी आनंद पिता स्व. दिनेश पांचाल, निवासी ग्राम खारवाकला ने ताल पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 16-17 मार्च 2026 की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। चुराए गए सामान में चांदी का कंदोरा, चांदी की पायजेब, सोने की अंगूठी (कुल अनुमानित कीमत ₹1,50,000) तथा नकद 30,000 रुपए शामिल हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था।

[also_read ids="5497" title="ये भी पढ़ें"]

छत के रास्ते घर में घुस कर की वारदात

चोर का पता लगाने के लिए निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। टीम ने आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही अंकित पिता कालूराम पांचाल, निवासी ग्राम खारवाकला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने पड़ोसी आनंद पांचाल की छत से घर में प्रवेश कर कमरे का ताला तोड़ा और नकदी व आभूषण चुरा लिए थे। पुलिस आरोपी चुराया गया माल भी बरामद कर लिया है।

[also_read ids="5496" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 25 Mar 2026 19:08:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्पोर्ट्स न्यूज : रतलाम चैम्पियन किक्रेट लीग (RCL) 26 मार्च से, मैदान पर 14 टीमें दिखाएंगी दम, विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार रुपए का इनाम https://acntimes.com/sports-news-ratlam-champion-cricket-league-rcl-to-begin-on-march-26 https://acntimes.com/sports-news-ratlam-champion-cricket-league-rcl-to-begin-on-march-26 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रिकेट का महाकुंभ स्व. कुशभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैम्पियन किक्रेट लीग (RCL) का 26 मार्च को शुभारंभ होगा। समारोहपूर्वक शुभारंभ शाम 7.00 बजे नेहरू स्टेडियम पर होगा। 11 अप्रैल तक चलने वाली स्पर्धा में 14 टीमें भाग लेंगी।

यह जानकारी रतलाम चैंम्पियन लीग (RCL) आयोजन समिति के संरक्षक महेन्द्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर, सुनील सारस्वत, सहसचिव राहुल जाधव एवं कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में दी। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैम्पियन किक्रेट लीग (RCL) का आयोजन किया जा रहा है।

[also_read ids="5511" title="ये भी पढ़ें"]

कुल 46 मैच होंगे, रोज 3 मुकाबले होंगे

पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी लीग मैच खेले जाएंगे। फाइनल सहित कुल 46 मैच होंगे। रोज 3 मैच खेले जाएंगे। इसमें विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए का पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सभी मैच में स्व. श्यामा महेन्द्र ओझा की स्मृति में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतोयोगिता में मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार भी दिया जाएगा। भी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे।

[also_read ids="5510" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने की अपील

आयोजन समिति के परामर्शदाता पूर्व रतलाम केसरी गौरव जाट पहलवान, समाजसेवी संजय शर्मा, पूर्व पार्षद देवशंकर पांडेय, भास्कर दर्पण सम्पादक अनिल पांडेय, समाजसेवी दिनेश राठौर, राजेश चौहान, पूर्व खेल अधिकारी जोस चाको, किक्रेट कोच लोकपाल सिंह सिसौदिया ने शहरवासियों से शुभारम्भ समारोह में उपस्तिथ होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

]]>
Wed, 25 Mar 2026 17:01:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
पेट्रोल&डीजल अलर्ट ! लाखों लीटर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक है जिले में, अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग, इसलिए अफवाहों पर न दें ध्यान https://acntimes.com/ratlam-queues-form-at-petrol-and-diesel-pumps-due-to-rumors https://acntimes.com/ratlam-queues-form-at-petrol-and-diesel-pumps-due-to-rumors एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पेट्रोल और डीजल की कमी न तो देश में है और न ही हमारे रतलाम जिले में। जिले में दोनों ही प्रकार के ईंधन का स्टॉक लाखों लीटर में है। आपको पेट्रोल-डीजल मिलने में समस्या नहीं आए, इसके लिए अधिकारी सभी पम्पों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और स्टॉक भी चैक कर रहे हं। इसलिए आप अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और पम्पों पर अनावश्यक भीड़ नहीं न लगाएं।

सोमवार शाम से अचानक ही पेट्रोल-डीजल पम्पों पर भीड़ बढ़ने लगी। वजह रतलाम शहर का एक पट्रोल पम्प का बंद होना रहा। यह पम्प संचालक के परिवार में कोई कार्य होने से बंद हुआ। हालांकि, इसके बाद एक और पम्प बंद होने की भी खबर सोशल मीडिया पर साझा हुई तो लोगों में तनाव बढ़ना शुरू हो गया। यह तनाव मंगलवार को भी पूरे दिन देखने को मिला। पेट्रोल-डीजल पम्पों पूरे दिन वाहनों चालकों की भीड़ देखने को मिली।

प्रशासन ने दिखाई सक्रियता, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

स्थिति बेकाबू न हो इसके लिए कलेक्टर मिशा सिंह ने राजस्व अधिकारियों को पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण कर स्टॉक चैक करने के आदेश दिए। आदेश मिलते ही राजस्व अधिकारी पेट्रोल पम्पों पर जा धमके और वहां उपलब्ध डीजल-पेट्रोल का स्टॉक जांचा। उन्होंने पम्प संचालकों और स्टाफ को हिदायत दी कि वे किसी को भी ड्रम, कैन, बोतल आदि में डीजल-पेट्रोल नहीं दें। वहां मौजूद लोगों को भी समझाइश दी और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा। अधिकारियों ने बताया कि पम्पों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।

कहां किसने किया निरीक्षण

नायब तहसीलदार पिन्की साठे ने रतलाम के साक्षी पेट्रोल पम्प, तहसीलदार रतलाम शहर ऋषभ ठाकुर ने पटेल पेट्रोल पंप, बाजना तहसीलदार मनीष जैन ने बाजना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प का निरीक्षण किया। जावरा एसडीएम सुनील जयसवाल ने जावरा क्षेत्र में, रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर ने रतलाम ग्रामीण के पेट्रोल पम्पों पर स्टॉक का सत्यापन किया।

जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ऑयल कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च की स्थिति में जिले के 184 पेट्रोल पम्पों पर 13 लाख 26 हजार लीटर पेट्रोल और 16 लाख 16 हजार लीटर डीजल उपलब्ध है। गोले ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और पेट्रोल-डीजल को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें।

फिर भी नहीं दिखा हिदायत का असर

पेट्रोल पम्प संचालकों और स्टाफ को स्पष्ट आदेश दिए जाने के बाद भी वहां लोगों को कैन, ड्रम और बोतल में पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है। राजस्व अधिकारियों की मंगलवार को दी गई चेतावनी भी बेअसर नजर आई। लोग बड़ी-बड़ी कैन और ड्रम लेकर उनमें डीजल-पेट्रोल भरवाते नजर आए।

]]>
Wed, 25 Mar 2026 01:20:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला ! स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव, आयुक्त, संयुक्त संचालक और सीएमएचओ को दो माह की सजा, जानिए& न्यायालय ने किस अपराध में किया दंडित https://acntimes.com/2-month-sentence-for-ps-commissioner-and-jd-of--of-mp-health-department-and-cmho https://acntimes.com/2-month-sentence-for-ps-commissioner-and-jd-of--of-mp-health-department-and-cmho एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म.प्र. उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ ने महात्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा ने 9 अवमानना याचिकाओं का निराकरण करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य आयुक्त, संयुक्त संचालक और मंदसौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दो माह की सजा सुनाई है। सभी अधिकारियों को न्यायालय की अवमानना का दोषी ठहराया गया गया है।

एडवोकेट प्रवीण भट्ट ने बताया मंदसौर जिले के स्वास्थ्य विभाग में अशोक कुमार पड़ियार (वार्डबाय) तथा रामस्वरूप पंवार, कैलाश हंस, मुकेश कंडारे, बापूलाल लोट, रामचन्द्र लोट, संजय चनाल, प्रकाशचन्द्र कलोसिया व जगदीश लोट की नियुक्तियां वर्ष 1995 के पूर्व हुई थीं। उन्हें विभाग द्वारा समय पर नियमितिकरण का लाभ नहीं दिया गया। इससे असंतुष्ट हो कर सभी कर्मचारियों द्वारा म.प्र. उच्च न्यायालय के समक्ष अलग-अलग याचिकाएं प्रस्तुत की गईं थी।

[also_read ids="5494,5493" title="ये भी पढ़ें"]

2023 दिसंबर में दिए आदेश का नहीं किया पालन

उक्त याचिकाओं से संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा दिसंबर 2023 में महत्वपूर्ण फैसला दिया था। न्यायालय ने 10 वर्ष सेवाकाल पूर्ण होने की दिनांक से सभी कर्मचारियों को नियमित वेतनमान का लाभ देने के आदेश दिए थे। इसका पालन 3 माह में किया जाना था लेकिन विभाग ने उस पर अमल नहीं किया। नतीजतन सभी कर्मचारियों की ओर से 2024 में अलग-अलग अवमानना याचिकाएं प्रस्तुत की गई थीं। मामले में शासन द्वारा 2024 से लगभग 23 बार न्यायालयीन आदेश का पालन करने के लिए समय लिया लेकिन अमल नहीं हुआ। कर्मचारियों को न तो नियमित वेतनमान का स्वीकृत किया न ही भुगतान ही किया।

[also_read ids="5489,5484" title="ये भी पढ़ें"]

प्रमुख सचिव सहित 4 आला अफसरों को माना अवमानना का दोषी

उक्त सभी अवमानना याचिकाओं पर न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा ने सुनाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के रवैये को लेकर कड़ा रुख अपनाया। न्यायालय ने प्रतिवादी स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव सुलेमान खान, स्वास्थ्य आयुक्त तरुण राठी, क्षेत्रिय संयुक्त संचालक डी. के. तिवारी एवं मंदसौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविन्द चौहान को अवमानना का दोषी ठहराते हुए 2 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई। सजा 3 सप्ताह बाद प्रभावशील होगा। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रतिवादियों ने जानबूझ कर न्यायालय के आदेश का पालन करने में देरी की है। मामले में पैरवी एडवोकेट प्रवीणकुमार भट्ट व प्रसन्ना भटनागर ने की।

]]>
Tue, 24 Mar 2026 22:35:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
Exam Result ! MBA, BBA और BCA का परीक्षा परिणाम घोषित, रॉयल कॉलेज के 10 विद्यार्थी विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में https://acntimes.com/mba-bba-bca-exam-results-declared-royal-college-ratlam-students-in-merit https://acntimes.com/mba-bba-bca-exam-results-declared-royal-college-ratlam-students-in-merit एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (Vikram University, Ujjain) द्वारा MBA, BBA और BCA का परीक्षा परिणाम घोषित (Examination Results Declared) कर दिया गया है। इसकी विश्वविद्यालय स्तरीय प्रावीण्य सूची (Merit List) में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, रतलाम (Royal Institute of Management and Advanced Studies, Ratlam) के 10 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है।

[follow_us]

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सत्र 2025 की मेरिट सूची में संस्थान के कुल विद्यार्थियों ने टॉप-15 में अपनी जगह बनाई है। संस्थान की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रबंधन ने बताया कि एमबीए, बीबीए और बीसीए जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने कड़े परिश्रम से विश्वविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्राध्यापकों को बधाई दी।

[also_read ids="5508" title="ये भी पढ़ें"]

गुगालिया ने कहा कि "विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत और संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। रॉयल कॉलेज सदैव अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।" संस्था के निदेशक एवं समस्त स्टाफ ने भी मेरिट में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

[also_read ids="5507" title="ये भी पढ़ें"]

पाठ्यक्रमवार मेरिट सूची

MBA चतुर्थ सेमेस्टर

प्रांजल पिता कैलाश चंद्र गौतमी : विश्वविद्यालय में 8वां स्थान (76.81%)

चंचल पिता हिम्मत पाटीदार : विश्वविद्यालय में 12वां स्थान (75.71%)

मोना पिता सुरेशचंद्र पाटीदार : विश्वविद्यालय में 14वां स्थान (75.33%)

BCA तृतीय वर्ष

खुशी पिता अजय पंवार : विश्वविद्यालय में 6ठा स्थान (8.55 अंक)

प्राची पिता मुकेश सुथार : विश्वविद्यालय में 13वां स्थान (8.38 अंक)

[follow_us][follow_us]

BBA तृतीय वर्ष

लितिका पिता अशोक चेलानी – विश्वविद्यालय में 5वां स्थान (8.45 अंक)

नंदिनी पिता सोनू नकवाल – विश्वविद्यालय में 6ठा स्थान (8.42 अंक)

राशि पिता कपिल खरे – विश्वविद्यालय में 8वां स्थान (8.38 अंक)

कशिश पिता दिलीप दिया– विश्वविद्यालय में 9वां स्थान (8.37 अंक)

नबीहा पिता रियाज खान– विश्वविद्यालय में 12वां स्थान (8.32 अंक)

]]>
Tue, 24 Mar 2026 15:15:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
मजहब से ऊपर उठी इंसानियत ! डूबते 15 वर्षीय आदम के लिए देवदूत बने हिन्दू युवक, अपनी जान जोखिम में डाल बचाई जान https://acntimes.com/hindu-youths-save-muslim-boy-from-drowning-ashta-humanity-example https://acntimes.com/hindu-youths-save-muslim-boy-from-drowning-ashta-humanity-example एसीएन टाइम्स @ इंदौर । किसी ने सही कहा है कि- खून का रंग एक है, और दर्द की कोई ज़ुबान नहीं होती और न ही उसका कोई धर्म होता है और न ही मजहब। आष्टा के हिन्दू युवाओं ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। नवरात्रि की तैयारी कर रहे युवाओं ने ईद से पहले एक मां की गोद सूनी होने से बचा ली।

जब जाति, धर्म, संप्रदाय, ऊंच, नीच, अमीर और गरीब जैसे भेद रूपी दीवारें ऊंची होती जा रही हों तब कुछ घटनाएं सोती मानवीय संवेदनाओं को जगाने का प्रयास कर जाती हैं। मप्र के आष्टा में हुई एक घटना इसकी बानगी है। मामला नवरात्रि के पहले दिन और ईद से दो दिन पूर्व का है। इस दिन आष्टा के खेड़ापति कमल तालाब के पास स्थित मंदिर में कुछ लोग नवरात्रि पर माताकी स्थापना के लिए सफाई कर रहे थे। दोपहर के करीब 12.00 बजे तालाब के घाट पर बच्चों के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर सफाई कर रहे युवक घाट की ओर दौड़े। घाट पर मुस्लिम समाज के 6-7 किशोर चिल्ला रहे थे, उन्होंने बताया कि उनका एक साथी 15 वर्षीय आदम पानी में डूब रहा है। यह भी बताया कि उनका रोज़ा है, इसलिए वे पानी में नहीं कूद सके।

[also_read ids="5233" title="ये भी पढ़ें"]

गहरे पानी में मिला किशोर

यह देख मंदिर से वहां पहुंचे हिन्दू युवकों में शामिल फूल बेचने वाले विशाल, लालू और एक अन्य युवक तालाब में कूद पड़े। लालू ने दो बार डुबकी लगाई लेकिन उसे आदम कहीं नहीं मिला। तालाब ज्यादा गहरा होने से वह खाली हाथ ही बाहर आ गया। हालांकि, युवकों ने हिम्मत नहीं हारी और और गहराई में जाने का प्रयास किया तो सफलता मिल गई। वहां आदम मिल गया जिसके शरीर में युवकों ने रस्सी डाली और एक हाथ लालू के हाथ में पकड़ा कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लाए।

[also_read ids="4761" title="ये भी पढ़ें"]

नाक से खून और मुंह से निकल रहा था झाग

युवक आदम को तालाब से बाहर निकला कर लाए तो उसकी नाक से खून निकल रहा था और मुंह से झाग। उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। इससे युवक उसे सीपीआर (मुंह से श्वास) नहीं दे पा रहे थे। उन्होंने बिना देर लगाए आदम को अस्पताल ले जाना उचित समझा और दोपहिया वाहन से टीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बताया कि किशोर को भर्ती करना पड़ेगा। अतः हिन्दू युवकों ने ही उसके भर्ती कराने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए।

[also_read ids="1211" title="ये भी पढ़ें"]

इंदौर रैफर करना पड़ा

दो पहिया वाहन से अस्पताल पहुंचाने के दौरान पूरे समय युवक आदम की पंपिंग भी करते रहे थे। चूंकि उसके फेफड़ों में बहुत पानी भर चुका था, शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी बाधित हो रहा था, इसलिए चिकित्सकों ने पहले अस्पताल में ही प्रारंभिक उपचार किया। इसके बाद उसे इंदौर रैफर कर दिया। आदम को तालाब से निकाल कर अस्पताल पहुंचने वाले सभी युवकों ने आद्य शक्ति माता से शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

]]>
Tue, 24 Mar 2026 12:22:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
LPG Update ! MP में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के लिए प्राथमिकता तय, जानिए& किसको कितनी मिल सकेगी गैस https://acntimes.com/mp-lpg-cylinder-supply-latest-update https://acntimes.com/mp-lpg-cylinder-supply-latest-update एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश शासन (Government of Madhya Pradesh) ने प्रदेश में व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। इसके अनुसार सिलेंडरों की अपूर्ति के लिए संस्थाओं को पांच श्रेणियों में बांटा गया है। इस सभी श्रेणियों को सिलेंडर उपलब्ध (LPG Cylinder Supply) करवाने के लिए मात्रा का निर्धारण भी किया गया है। इन्हें आवश्यकता के विरुद्ध 5 से 30 फीसदी तक अपूर्ति की जाएगी। पहली प्राथमिकता चिकित्सा संस्थान और शैक्षणिक संस्थाओं दी गई है जिन्हें जरूरत का 30 फीसदी आपूर्ति की जा सकेगी।

[follow_us]

मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव बी. के. चंदेल (B.K. Chandel) के हस्ताक्षर से जारी आदेश में बताया गया है कि शासन ने निर्णय वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति (Geopolitical Situation) एवं भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas, Government of India) के निर्देशों के अनुपालन में लिया है। इसके अनुसार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई 5 किलोग्राम, 19 किलोग्राम, 47.5 किलोग्राम तथा 425 किलोग्राम के पैक्ड सिलेंडरों के रूप में की जाएगी। आदेश में जमाखोरी की रोकथाम और आपूर्ति प्रबंधन को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।

प्राथमिकता सूची और आपूर्ति का प्रतिशत

 

आदेश में कहा गया है कि जमाखोरी को रोकने और समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक उपभोक्ता को आपूर्ति की जाने वाली दैनिक मात्रा संबंधित ओएमसी सॉफ्टवेयर सिस्टम में दर्ज पिछले तीन महीनों के दौरान औसत दैनिक खपत के आधार पर निर्धारित की जाएगी। आपूर्ति निर्धारित की गई प्राथमिकता के अनुसार निर्धारित प्रतिशत तक ही सीमित रहेगी।

[also_read ids="2148,5481" title="ये भी पढ़ें"]

ऊर्जा के वैकल्पिक उपयोग को प्रोत्साहन जरूरी

आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि ओएमसी अपने-अपने सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग अनुरोध स्वीकार करेंगे और रिफिल अनुरोधों का तिथिवार रिकॉर्ड बनाए रखेंगे। प्रत्येक प्राथमिकता के अंतर्गत लंबित आवश्यकताओं को उपलब्धता के अधीन, यथासंभव अगले दिन पूरा किया जाएगा। यथा संभव संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को अस्थायी रूप से वैकल्पिक खाना पकाने की प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील होगी।

[also_read ids="5482,2148" title="ये भी पढ़ें"]

ऐसे होगा प्रवर्तन और होगी निगरानी

जिला प्रशासन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों का डायवर्जन, जमाखोरी, अवैध भंडारण, कम तौल तथा कालाबाज़ारी रोकने के लिए नियमित निरीक्षण एवं कार्यवाही करेगा। भारतीय न्याय संहिता - 2025 (Indian Justice Code, 2025), आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955, द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश - 2000 (Liquefied Petroleum Gas (Supply and Distribution Regulation) Order - 2000) और चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम, 1980 (Prevention of Blackmarketing and Maintenance of Supplies of Essential Commodities Act, 1980) के किसी भी प्रावधान के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिन स्थानों पर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली उपलब्ध है, वहाँ वाणिज्यिक गैस उपभोक्ता द्वारा पीएनजी गैस कनेक्शन हेतु आवेदन करने की स्थिति में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

]]>
Mon, 23 Mar 2026 23:06:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम : बिबड़ोद नवयुवक मंडल ने 40 वर्षों में किए सेवा कार्यों से बनाई पहचान, साधारण सभा में दिलीप लोढ़ा अध्यक्ष एवं हेमंत कोठारी सचिव बने https://acntimes.com/new-executive-committee-of-bibdod-navyuvak-mandal-ratlam-constituted https://acntimes.com/new-executive-committee-of-bibdod-navyuvak-mandal-ratlam-constituted एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बिबड़ोद नवयुवक मंडल रतलाम में निरंतर 40 वर्षों से धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य रचनात्मक कार्य और सेवा कर रहा है। अपने सेवा प्रकल्पों के चलते ही मंडल ने नगर अपनी अलग पहचान बनाई है। यह बात मंडल की साधारण सभा में वक्ताओं ने कही।

[follow_us]

सभा के अतिथि ललित कोठारी, अशोक चौटाला, प्रीतेश गादिया, प्रदीप पोखरना रहे जिनका स्वागत मंडल पदाधिकारियों ने किया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष दिलीप लोढ़ा एवं सचिव हेमंत कोठारी बनाए गए। उपाध्यक्ष विमल गुगलिया, कोषाध्यक्ष संजय चोपड़ा, सहसचिव मुकेश तांतेड़ बनाए गए। मार्गदर्शक मंडल में हिम्मत कोठारी, संरक्षक लालचंद सुराणा, ललित कोठारी, अशोक चौटाला, संयोजक जयंतीलाल भरगट, प्रदीप पोखरना, स्तम्भ संजय भंडारी, शैलेन्द्र लालन बनाए गए।

ये बने कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारणी में आकाश कोठारी, गजेंद्र मेहता, अभय गुगलिया, चाँदप्रकाश मेहता, सोनिल लालन, रजत लोढ़ा, संदीप चौहान, उत्तम कटारिया, मणिभद्र भंडारी, जितेन्द्र चोपड़ा, शुभम कटारिया, सिद्धार्थ कोठारी, दीपक भरगट, प्रदीप डांगी, नीलेश पोरवाल, सौरभ भंडारी, सुनील चौरड़िया, देवेंद्र दरबार, उमेश पावेचा, पंकज श्रीमाल शामिल किए गए हैं।

महिला मंडल में इन्हें शामिल किया

महिला मंडल परिवार में सुधा भंडारी, विभा लालन, पिस्ता लोढ़ा, प्रभा कोठारी, प्रभा भरगट, शशि चौहान, नीतू श्रीमाल, ममता चोपड़ा, नीलिमा पोरवाल, बबिता चौरड़िया, प्रियंका कोठारी, मलका तांतेड़, माधुरी चौपड़ा, नेहा भरगट, प्रीति जैन, चांदनी पावेचा को लिया गया। संचालन हेमंत कोठारी ने किया। आभार जितेन्द्र चोपड़ा ने माना।

]]>
Mon, 23 Mar 2026 22:28:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम रेलवे न्यूज : नीमच–रतलाम–इंदौर मार्ग पर ICF कोच के साथ शुरू करें ग्रीष्मकालीन ट्रेन, जानिए& किसने दिया सुझाव और क्यों जताई इसकी आवश्यकता https://acntimes.com/railway-news-suggestion-to-operate-trains-with-icf-coaches-on-the-neemuch-ratlam-indore-rail-route https://acntimes.com/railway-news-suggestion-to-operate-trains-with-icf-coaches-on-the-neemuch-ratlam-indore-rail-route एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ग्रीष्मकाल के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रतलाम–चंद्रावतीगंज (Ratlam–Chandrawatiganj) रेल मार्ग से नीमच (Neemuch) से डॉ. आंबेडकर नगर - इंदौर (Dr. Ambedkar Nagar – Indore) तक विशेष ग्रीष्मकालीन पैसेंजर ट्रेन (Special Summer Passenger Train) संचालित करने की मांग उठी है। इस संबंध में पश्चिम रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (Western Railway Users' Consultative Committee) के पूर्व सदस्य दिलीप पाटनी (Dileep Patni) ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (General Manager Western Railway) एवं रतलाम रेल मंडल प्रबंधक (Ratlam Railway Division Manager) को पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है।

[follow_us]

पाटनी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि रतलाम जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन से चंद्रावतीगंज होते हुए इंदौर के लिए ग्रीष्मकाल में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। वर्तमान में संचालित डेमू ट्रेन सेवाएं इस बढ़ते दबाव के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि नीमच से प्रातःकाल विशेष ग्रीष्मकालीन पैसेंजर ट्रेन चलाई जाए, जो सुबह 7:30 बजे रतलाम पहुंचे तथा लगभग 10:00 बजे इंदौर पहुंचे। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन इंदौर से शाम करीब 6:00 बजे रवाना होकर चंद्रावतीगंज होते हुए रतलाम पहुंचे।

[also_read ids="5414" title="ये भी पढ़ें"]

कोच की कमी का होगा समाधान

पाटनी ने यह भी बताया कि डेमू रैक की लंबे समय से कमी बनी हुई है, इसलिए इस प्रस्तावित विशेष ट्रेन का संचालन आईसीएफ कोच (ICF Coach) के माध्यम से किया जाना अधिक व्यावहारिक रहेगा, क्योंकि पश्चिम रेलवे के पास इन कोचों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने शीघ्र ही इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की है।

[also_read ids="5054" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 23 Mar 2026 20:44:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम की आंगनवाड़ियों में मिली अनियमितताएं, 4 परियोजना अधिकारी, 2 सुपरवाइजर सहित अन्य को शोकॉज नोटिस जारी https://acntimes.com/irregularities-in-ratlam-anganwadis-show-cause-notices-issued https://acntimes.com/irregularities-in-ratlam-anganwadis-show-cause-notices-issued एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में संचालित आंगनवाड़ियों में अनियमितताएं थम ही नहीं रही हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार किए जा रहे निरीक्षण के बाद भी अनियमितताएं मिल रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इसके लिए परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तथा एक स्व-सहायता समूह को शोकॉज नोटिस जारी किया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग के लिए विकसित व्यवस्था के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान कुछ केन्द्रों पर आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनुपस्थित पाई गईं। स्वयं सहायता समूह द्वारा भोजन समय पर प्रदाय नहीं करने की बात भी सामने आई है। कार्य में लापरवाही बरतने के कारण 4 परियोजना अधिकारी, 2 सुपरवायजर, 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 1 सहायिका एवं सूरज स्व-सहायता समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

[also_read ids="5333" title="ये भी पढ़ें"]

कहां क्या अनियमितता मिली

निरीक्षण के दौरान बाजना परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र संदला-1 तथा सैलाना परियोजना के अंतर्गत बल्लापाड़ा आंगनवाड़ी केन्द्र बंद पाए गए। दोनों ही केन्द्रों पर कार्यकर्ता अनुपस्थित थीं। बाजना परियोजना की पर्यवेक्षक श्यामा सिंगाड़ एवं सैलाना परियोजना की पर्यवेक्षक अनीता खांदल द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के कार्यों पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं रखे जाने के पर उन्हें कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र बल्लापाड़ा पर सूरज स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष/सचिव द्वारा नाश्ता एवं भोजन प्रदाय नहीं किए जाने पर, आंगनवाड़ी सहायिका कृष्णा प्रभुलाल एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजु विश्राम को केन्द्र पर अनुपस्थित होने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

[also_read ids="5499" title="ये भी पढ़ें"]

यहां भी मिली अनियमितता

निरीक्षण के दौरान आंगनवड़ी केन्द्र धनजीबाई का नोहरा क्र.-1 (रतलाम शहर-2), बरसी (आलोट), भैसा डावर (रतलाम ग्रामीण-2), हेवतखेड़ा (जावरा ग्रामीण) पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्धारित मेनू के अनुसार ताजा पका हुआ भोजन बच्चों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था।  इसके लिए रतलाम शहर-2 की परियोजना अधिकरी अर्चना माहौर, जावरा ग्रामीण परियोजना अधिकारी अंकिता पाटीदार, आलोट की प्रभारी परियोजना अधिकारी मोनिका शुक्ला, रतलाम ग्रामीण-2 की प्रभारी परियोजना अधिकारी फिरदौस खान द्वारा केन्द्र का संचालन नियमानुसार एवं संतोषजनाक नहीं पाया गया। इससे विभाग द्वारा इन्हें भी कारण बताओ सूचना पर जारी किया गया।

]]>
Mon, 23 Mar 2026 19:22:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
Ratlam : श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा 25 मार्च को, पैदल तय करेंगे 39 किमी दूरी, माता को ओढ़ाएंगे 111 फीट लंबी चुनरी https://acntimes.com/ratlam-shri-gadhkhankhai-mata-chunari-yatra-on-march-25 https://acntimes.com/ratlam-shri-gadhkhankhai-mata-chunari-yatra-on-march-25 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति द्वारा 26वीं चुनरी यात्रा 25 मार्च 2026 को निकाली जाएगी। इसमें शामिल भक्त श्री गढ़खंखाई माता जी को 111 फीट लंबी चुनरी ओढ़ाकर हिन्दू राष्ट्र और विश्व शांति की कामना करेंगे।

[follow_us]

समिति अध्यक्ष एवं पार्षद धर्मेंद्र रांका ने बताया समिति द्वारा चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि (25 मार्च 2026) को सायं 6 बजे पैदल चुनरी यात्रा निकलेगी। यह रतलाम के महलवाड़ा स्थित श्री पद्मावती माता मंदिर से श्री गढ़खंखाई माता मंदिर राजापुरा के लिए रवाना होगी। इसमें भगवा ध्वजों के साथ भक्त 111 फीट लंबी चुनरी लेकर रवाना होंगे।

[also_read ids="5360" title="ये भी पढ़ें"]

यह रहेगा यात्रा का रूट

चुनरी यात्रा पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घांसबाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, सुतारों का वास, बाजना बस स्टैंड, अंडरब्रिज, सागोद रोड, शिवगढ़ होते हुए श्री गढ़खंखाई माता मंदिर तक की 39 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी। यात्रा 26 मार्च को सुबह 11 बजे माता मंदिर पहुंचेगी जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर माता को चुनरी ओढ़ाई जाएगी।

[also_read ids="5475" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने की अपील

भव्य चुनरी यात्रा में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील समिति अध्यक्ष धरेंद्र रांका के अलावा उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह चौहान, मंगलसिंह पंवार, ओमप्रकाश धीमान, कार्य समिति सदस्य श्याम उपाध्याय डॉ. रचित अग्रवाल, विपिन सोनी, नीरज चावला, पं. संजय दवे, संजय पेमाल, प्रकाश सेठिया, मुकेश गांधी, गोपाल शर्मा, गोविंदसिंह चौहान, नवीन व्यास, रवि पंवार, गब्बर यादव, ऋषि पाटीदार, चिराग जायसवाल, लाखनसिंह शेखावत, नितिन संघवी, राजेश नागल, जितेंद्र बामनिया, एडवोकेट राहुल शर्मा, रवि वंडेला, निखिलेश सिंह पंवार, विनोद गुर्जर आदि ने की है।

]]>
Sun, 22 Mar 2026 17:32:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम : माहेश्वरी समाज के आचार्य महंत त्रयंबक गिरी ने गो हत्या पर प्रतिबंध की मांग उठाई, 27 अप्रैल को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देने का आह्वान किया https://acntimes.com/ratlam-impose-a-ban-on-cow-slaughter-tryambak-giri-Ji https://acntimes.com/ratlam-impose-a-ban-on-cow-slaughter-tryambak-giri-Ji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रथम माहेश्वरी आचार्य सोमानी तरुण तपस्वी मंडल श्री महंत त्र्यंबक गिरी जी का रतलाम प्रवास हुआ। गो सेवा के उद्देश्य को लेकर राजस्थान से मध्य प्रदेश के भ्रमण पर निकले आचार्य ने यहां श्री माहेश्वरी भवन में समाजजन एवं नगर के गो सेवकों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गो सम्मान आह्वान अभियान से जुड़कर अभियान को शसक्त बनाने पर जोर दिया।

[follow_us]

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण 27 अप्रैल 2026 को तहसील से लेकर हर स्तर पर अधिकाधिक नागरिकों एवं गो भक्तों के हस्ताक्षर करवाकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएं। इसमें मांग की जाए कि, देश में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गो माता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव और राष्ट्र धरोहर का सम्मान मिले। गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून बने एवं केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बने, जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष में समान रूप से गो सेवा हो सके। गोधर बोर्ड बने, चारा सुरक्षा नीति तय हो, गो आधारित कृषि नीति तय हो तथा पंच गव्य उत्पादों का निर्माण एवं वितरण बढ़े।

[also_read ids="5501" title="ये भी पढ़ें"]

महंत श्री का किया सम्मान

रतलाम आगमन पर महंत श्री का अध्यक्ष शैलेंद्र डागा, डॉ. बी. एल. तापड़िया, नरेंद्र बाहेती ने सम्मान किया। इस अवसर पर द्वारकादास भंसाली, राजेश चौखड़ा, राजेश माहेश्वरी, आशीष लोहिया, द्वारकाधीश धूत, जितेंद्र चिचानी, मनीष मालपानी, गोपाल काबरा, मधु बाहेती, शशि मालपानी, राजदेवी राठी एवं बड़ी संख्या में गो सेवक उपस्थित रहे।

[also_read ids="5498" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 22 Mar 2026 16:25:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
Ratlam News : जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा के विरुद्ध FIR दर्ज, शराब दुकान पर ताला जड़ने के मामले में हुई कार्रवाई https://acntimes.com/fir-registered-against-ratlam-district-panchayat-cice-president https://acntimes.com/fir-registered-against-ratlam-district-panchayat-cice-president एसीएन टाइम्स@ रतलाम । जिले के सैलाना क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ स्थित शराब दुकान पर ताला जड़ने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और उनके समर्थकों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। FIR आबकारी विभाग ने दर्ज करवाई है। आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ने शिवगढ़ थाने पर एक लिखित आवेदन दिया है। इसके अनुसार 15 मार्च 2026 की रात शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित एक शराब दुकान पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और समर्थकों ने ताला जड़ दिया था। यह मामला गंभीर होकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का होकर कानून व्यवस्था से जड़ा है। इस शिकायत के आधार पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा एवं अन्य लोगों पर धारा 126(2), 127(2) बीएनएस में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसलिए दर्ज हुआ केस 

बता दें कि, उक्त शराब दुकान पर विवाद हो गया था। जानकारी मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और उनके समर्थकों ने शराब दुकान पहुंच कर शटर पर ताला जड़ दिया था। तब उपाध्यक्ष का कहना था कि दुकान पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं। इससे वे स्थानीय लोगों से विवाद करते हैं। नतीजतन लोगों को परेशानी होती है। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने व्वयवस्था संभाली थी।

]]>
Sun, 22 Mar 2026 11:22:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
Ratlam News : हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘दाजी’ कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर केंद्रित ध्यान, 22 मार्च को होगा आयोजन, पुस्तक विमोचन भी होगा https://acntimes.com/ratlam-eeartfulness-raja-yoga-meditation-on-march-22nd https://acntimes.com/ratlam-eeartfulness-raja-yoga-meditation-on-march-22nd एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं हार्टफुलनेस केन्द्र रतलाम द्वारा 22 मार्च को तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित राजयोग पर आधारित ध्यान की अनुभूति का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें हार्टफुलनेस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पद्म भूषण कमलेश डी. पटेल ‘‘दाजी’’ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

[follow_us]

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री एवं वर्ल्ड जैन कॉन्फेडरेशन के चैयरमेन चेतन्य काश्यप ने बताया कि रविवार को सायं 6.00 बजे सैलाना रोड स्थित श्रीजी पैलेस में पूज्य दाजी के मार्गदर्शन में ध्यान सत्र के आयोजन के साथ-साथ दाजी और बी. रतिनासबापथी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ इन द लाइट ऑफ हार्टफुलनेस ‘पुण्यात्मन् तीर्थंकर और हार्टफुलनेस’ के हिन्दी संस्करण का स्थानीय विमोचन भी किया जाएगा।

[also_read ids="5322" title="ये भी पढ़ें"]

राजा दशरथ से 72 पीढ़ी पहले हुई थी खोज

पुस्तक विमोचन के साथ जिस राजयोग पर आधारित ध्यान सत्र का आयोजन किया जा रहा है, उस राजयोग की प्रथम खोज पूज्य दाजी के अनुसार तीर्थंकर श्री ऋषभदेवजी द्वारा राजा दशरथ के 72 पीढ़ी पहले की गई थी। कुछ सदियों से यह पद्धति विलुप्त हो गई थी। इसकी पुनः खोज हार्टफुलनेस संस्था के आदिगुरु श्री लालाजी साहब ने 19वीं शताब्दी के अंत में की। इस पर आधारित सत्र में ध्यान की विशिष्ट अनुभुति होगी। सत्र में गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

[follow_us]

]]>
Sat, 21 Mar 2026 00:15:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर का बेटा आर्यन अब मां बन सकेगा; लिंग परिवर्तन करवाकर बना था लड़की, अब करवाई जेंडर अफर्मेशन सर्जरी https://acntimes.com/anaya-bangar-gender-affirmation-surgery-recovery-update-sanjay-bangar-son https://acntimes.com/anaya-bangar-gender-affirmation-surgery-recovery-update-sanjay-bangar-son अनाया बांगर ने सर्जरी से पहले ही फ्रीज करवा लिए थे अपने 'स्पर्म'; अब सरोगेसी के जरिए बनेंगी मां

Anaya Bangar Update : भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कोच और दिग्गज खिलाड़ी संजय बांगर (sanjay bangar) के परिवार से एक बड़ी और साहसी खबर सामने आई है। उनके बेटे आर्यन बांगर (Aryan Bangar), जिन्होंने खुद को स्त्री के रूप में स्वीकार करते हुए अपना जेंडर बदला है, अब आधिकारिक तौर पर 'अनाया बांगर' (Anaya Bangar) बन चुकी हैं। हाल ही में अनाया ने अपनी 'जेंडर कन्फर्मेशन सर्जरी' (Gender Affirmation Surgery) के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक हेल्थ अपडेट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने इस कठिन लेकिन सुकून भरे सफर के दर्द और जीत की कहानी बयां की है।

अनाया बांगर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी रिकवरी का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे अस्पताल के गलियारे में एक नर्स की मदद से धीरे-धीरे कदम बढ़ाती नजर आ रही हैं। अनाया ने बताया कि सर्जरी के बाद शुरुआती चार दिन उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण थे। उन्हें चलने-फिरने में काफी तकलीफ हो रही थी, लेकिन अब वे धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं।

[follow_us]

अनाया ने लिखा कि जेंडर ट्रांज़िशन की यह यात्रा केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी थका देने वाली थी। उन्होंने बताया कि उन्हें हल्का दर्द और बेचैनी है, लेकिन यह उस सुकून के सामने कुछ भी नहीं है जो उन्हें अपनी असली पहचान पाकर मिला है। उन्होंने भारत के ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी आवाज उठाई और समाज से अपील की कि उन्हें भी सम्मान और सहयोग दिया जाए। अनाया को उम्मीद है कि वे अगले एक-दो हफ्तों में पूरी तरह स्वस्थ होकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी।

इस नियम के कारण छिन गया प्रिय क्रिकेट का खेल

दरअसल, नवंबर 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक नया नियम लागू किया था। इस नियम के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी जिसने 'पुरुष यौवन' (Male Puberty) का अनुभव किया हो, वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग नहीं ले सकता, भले ही उसने जेंडर सर्जरी करवा ली हो। अनाया ने भारी मन से यह स्वीकार किया कि अब वे प्रतिस्पर्धी महिला क्रिकेट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। उन्होंने अपने पोस्ट में इस बात का दुख भी जताया कि उनकी पहचान की वजह से उनसे वह खेल छीन लिया गया जिससे वे बेहद प्यार करती थीं। हालांकि, अनाया का कहना है कि आत्म-सम्मान और अपनी पहचान उनके लिए किसी भी खेल से बढ़कर है।

पूरी तरह बन गईं महिला

अनाया बांगर की जेंडर ट्रांज़िशन की प्रक्रिया जितनी साहसी है, उतनी ही सुनियोजित भी रही है। हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) और वैजिनोप्लास्टी जैसी जटिल सर्जरी से गुजरने के बाद अनाया अब शारीरिक रूप से पूरी तरह महिला बन चुकी हैं। इस प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह सामने आई है कि अनाया ने सर्जरी से काफी समय पहले ही अपने स्पर्म फ्रीज करवा लिए थे।

+[also_read ids="931,740" title="ये भी पढ़ें"]

पिता और परिवार ने दिया साथ

मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, जेंडर बदलने के बाद प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करना संभव नहीं होता। लेकिन अनाया ने भविष्य में 'बायोलॉजिकल मां' बनने की संभावना को सुरक्षित रखा है। वे आने वाले समय में सरोगेसी (Surrogacy) के माध्यम से अपने ही अंश को जन्म दे सकेंगी। अनाया ने बताया कि उनके इस पूरे सफर में पिता संजय बांगर और पूरे परिवार ने उनका साथ दिया। यह कदम दिखाता है कि जेंडर ट्रांज़िशन केवल वर्तमान की खुशी नहीं, बल्कि भविष्य की प्लानिंग के साथ लिया गया एक परिपक्व फैसला है।

[also_read ids="2245,1724" title="ये भी पढ़ें"]

क्या है जेंडर कन्फर्मेशन सर्जरी?

Gender Affirmation Surgery (GAS) : यह एक ऐसी सर्जिकल प्रक्रिया है जिसके माध्यम से किसी व्यक्ति की शारीरिक विशेषताओं को उसकी लैंगिक पहचान (Gender Identity) के अनुरूप बदला जाता है। अनाया के मामले में, उन्होंने हार्मोन थेरेपी के बाद वैजिनोप्लास्टी करवाई।

हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) का प्रभाव : अनाया ने बताया है कि HRT के कारण उनकी मांसपेशियों की ताकत (Muscle Mass) और एथलेटिक क्षमता कम हुई है, जो जैविक रूप से एक पुरुष से महिला में परिवर्तन का हिस्सा है। यही कारण है कि वे अब पुरुष वर्ग में नहीं खेल सकतीं और नियमों के कारण महिला वर्ग से बाहर हैं।

वैजिनोप्लास्टी (Vaginoplasty) : यह वह मुख्य सर्जरी है जो अनाया ने करवाई है, जिससे उन्हें शारीरिक रूप से महिला की पहचान मिली है।

अनाया का बड़ा संदेश

"मैं चाहती हूँ कि लोग हमें केवल हमारे जेंडर से न पहचानें, बल्कि हमारी इंसानियत और हमारे संघर्षों को भी समझें।"

]]>
Fri, 20 Mar 2026 19:46:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! मप्र हाईकोर्ट ने जावरा नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा पर लगाया आर्थिक प्रतिबंध, वित्तीय अधिकार का नहीं कर सकेंगी उपयोग https://acntimes.com/high-court-jaora-municipal-council-president-anam-kadpa-financial-powers-suspension https://acntimes.com/high-court-jaora-municipal-council-president-anam-kadpa-financial-powers-suspension एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MP High Court) कि इंदौर पीठ ने जिले की जावरा नगर पालिका की अध्यक्ष (Jaora Municipal Council President) अनम यूसुफ कड़पा (Anam Yusuf Kadpa) पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया है। न्यायालय ने उनका वित्तीय अधिकार (Financial Powers) शून्य घोषित कर दिया है। इससे पहले प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों के प्रमुखों पर भी रोक लग चुकी है।

जानकारी के अनुसार जावरा की पार्षद रुकमण धाकड़ की ओर से एडवोकेट अमित राज द्वारा मप्र उच्च न्यायालय में एक याचिका क्रमांक WP-9863-2026 दायर की गई थी। इसमें मध्य प्रदेश शासन एवं अन्य को पार्टी बनाया गया है। इस पर शुक्रवार को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रणय वर्मा ने सुनवाई करते हुए स्वीकार कर लिया है। राज्य शासन की ओर एडवोकेट दृष्टि रावल उपस्थित रहीं। न्यायालय ने याचिका को स्वीकार करते हुए दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद जावरा नगर पालिका अध्यक्ष अनम यूसुफ कड़पा पर वित्तीय अधिकारों  का उपयोग करने पर रोक लगा दी है।

[also_read ids="5260,4002" title="ये भी पढ़ें"]

याचिकाकर्ता के अभिभाषक ने यह दिया तर्क

न्यायालय में याचिकाकर्ता के अभिभाषक ने बताया W.P. No.10957/2024 वैसी ही याचिका है जिस पर पूर्व में न्यायालय द्वारा विचार किया जा चुका है और अंतरिम राहत दी गई है। उक्त याचिका में न्यायालय द्वारा संबंधित निकायों के अध्यक्षों पर वित्तीय अधिकारों का उपयोग करने पर रोक लगाई गई है। इसके चलते न्यायालय द्वारा स्पष्ट किया कि RAD द्वारा प्रोसेस फीस के पेमेंट पर रेस्पोंडेंट्स को सात वर्किंग डेज़ के अंदर नोटिस जारी करें। ऐसा न करने पर पिटीशन बेंच को आगे रैफर किए बिना अपने आप खारिज हो जाएगी।

[follow_us]

पूर्व से विचाराधीन याचिकाओं के साथ की लिस्ट

न्यायालय ने धाकड़ की याचिका को भी W.P. No.10957 / 2024 के साथ लिस्ट करने के निर्देश दिए। न्यायालय ने अपने आदेश में बताया कि पूर्व से विचाराधीन याचिका के अनुसार बराबरी बनाए रखने के लिए अंतरिम उपाय के तौर पर यह निर्देश दिया जाता है कि सुनवाई की अगली तारीख तक याचिका में पक्ष क्रमांक नंबर-5 (जावरा नगर पालिका अध्यक्ष अनम यूसुफ कड़पा) अध्यक्ष के पद के लिए अपने वित्तीय अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। वे वित्तीय अधिकारों का तब तक उपयोग नहीं कर सकेंगी जब तक कि उन्हें नगर पालिका जावरा, जिला रतलाम का चुना हुआ अध्यक्ष घोषित करने वाला नोटिफिकेशन जारी न हो जाए।

[also_read ids="5497,5490" title="ये भी पढ़ें"]

इसलिए शून्य हुए वित्तीय अधिकार

बता दें कि, प्रदेश की कुल 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषद हैं। मप्र में वर्ष 2022 और उसके बाद चुनाव हुए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में निकाय चुनाव में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य निर्वाचन आयोग ने आनन-फानन में नगर निकाय और पंचायत चुनाव कराए थे। नगर निगमों के चुनाव तो सीधे जनता से कराए गए, किंतु नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष निरवाचित पार्षदों में से चुने गए। निर्वाचन तो हो गए किंतु इसे लेकर नोटिफिकेशन नहीं हुआ। नतीजतन सभी अध्यक्षों की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा। अब जैसे-जैसे शिकायतें हो रही हैं, वैसे-वैसे इनके अध्यक्षों के वित्तीय अधिकार शून्य होते जा रहे हैं। जावरा नगर परिषद अध्यक्ष से पहले पूर्व श्योपुर और पानसेमल नगर परिषद पर वित्तीय अधिकार का उपयोग करने पर रोक लग चुकी है।

[follow_us]

]]>
Fri, 20 Mar 2026 17:53:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में रंगदारी ! दुकान चलानी है तो डेढ़ करोड़ रुपए दो वरना खत्म कर देंगे परिवार, सराफा व्यापारी को रंगबाजों ने धमकाया, केस दर्ज https://acntimes.com/ratlam-jeweler-extortion-threat https://acntimes.com/ratlam-jeweler-extortion-threat एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के एक सराफा व्यापारी की दुकान में दिनदहाड़े घुसकर रंगदारी करने और डेढ़ करोड़ रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने व्यापारी को धमकी दी है कि अगर दुकान चलानी है तो रुपए देना पड़ेंगे अन्यथा परिवार को खत्म कर देंगे। व्यापारी की शिकायत पर माणक चौक पुलिस ने दो रंगबाजों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

[follow_us]

जानकारी के अनुसार चांदनी चौक निवासी 45 वर्षीय सराफा व्यापारी विमल मांडोत ने माणक चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 13 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी बंटी गुगलिया (रतलाम) और चयन सोनी (इंदौर) ने चांदनीचौक स्थित उनकी दुकान में घुसकर गाली-गलौज की। आरोपियों ने उनसे बेटे दक्ष व कर्मचारियों के सामने डेढ़ करोड़ रुपए की मांग की।

[also_read ids="4024" title="ये भी पढ़ें"]

आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि दुकान चलानी है तो राशि देनी होगी, नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। मंडोत के अनुसार इसके बाद से से वे और उनका परिवार काफी डरा हुआ है और मानसिक तनाव है। इसके चलते ही अभी तक उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, परंतु व्यापारी साथी अजय यादव और विनोद शर्मा द्वारा हौसला बढ़ाए जाने पर उन्होंने उन्होंने पुलिस की शरण ली।

[also_read ids="408" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस ने दर्ज किया केस

​माणक चौक पुलिस के अनुसार फरियादी विमल मांडोत की शिकायत पर आरोपी बंटी गुगलिया और चयन सोनी के विरुद्ध अवैध वसूली और धमकाने का प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

]]>
Fri, 20 Mar 2026 16:46:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में हत्या ! राजस्थान के दो ड्राइवर भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की मौत, पानी गिरने की बात पर उतारा मौत के घाट https://acntimes.com/ratlam-murder-of-a-truck-driver-from-rajasthan https://acntimes.com/ratlam-murder-of-a-truck-driver-from-rajasthan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राजस्थान के दो ट्रक ड्राइवर भाइयों पर साथ जिले के जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। ट्रक से पानी गिरने की बात को लेकर लोहे की टामी और लट्ठ से किए गए वार से घायल एक ड्राइवर की मौत हो गई। दूसरा दूसरा ड्राइवर गंभीर घायल है जिसे डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की है। घायल ट्रक ड्राइवर उदयसिंह पिता भेरूसिंह तंवर (40) निवासी ग्राम बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़ राजस्थान ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई भगवानसिंह तंवर और मैं ट्रक ड्राइवरी करते हैं। उदयसिंह ने बताया कि मैंने ट्रक क्रमांक RJ 09GA 8876 पर महाराष्ट्र के शारदा से पपीता भरकर पुष्कर राजस्थान लेकर जा रहा था। वहीं छोटा भाई भगवानसिंह अपने ट्रक क्रमांक RJ 09GD 2206 में सनावद से कपास भरकर भीलवाड़ा के लिए रवाना हुआ था। दोनों भाइयों ने रास्ते में मोबाइल पर बात की और लेबड़ के पास मानपुर में मिले। इसके बाद दोनों ट्रक साथ में रवाना हुए। रात करीब 9:30 बजे सातरुंडा से रतलाम की ओर जाने वाली फोरलेन मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के हमारे ट्रक के आगे-पीछे चलाने लगे। वे लगातार हॉर्न बजा रहे थे और कट मारते हुए करतबबाजी कर रहे थे।

[also_read ids="5196,5178" title="ये भी पढ़ें"]

पहले विवाद किया फिर दोस्तों को बुला लिया

उदयसिंह के अनुसार रात करीब 10:00 बजे दोनों भाइयों ने ट्रक बिलपांक फंटे के पास एक होटल के सामने खड़े कर चाय पीने लगे। तभी वहां मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43EC 3484 से उक्त तीनों लड़के वहां पहुंच गए। इनके नाम भारत, रोहित और सूरज हैं। वे हमारे पास आए और ट्रक से पानी निकलने की बात को लेकर विवाद करने लगे। उन्होंने कॉल कर अपने दोस्तों को भी भी कॉल कर दिया। इससे थोड़ी ही देर बाद वहां दो मोटरसाइकिल MP 43DR 9181 और MP 43ZL 3563 पर चार और युवक आ गए।

एक युवक पहले से था मौजूद

एक युवक पहले से मौजूद होटल पर एक अन्य आरोपी वहां पहले से ही मौजूद था। उसने और मोटरसाइकिलों पर आए सात लड़कों ने एकमत होकर दोनों ट्रक ड्राइवर भाइयों के साथ लाठी और लोहे की टामी से मारपीट की। आरोपियों ने हाथ-पैर और सिर पर जानलेवा हमले किए। नतीजतन उदयसिंह और भगवानसिंह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तत्कालन रतलाम में शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां छोटे भाई भगवान सिंह ने दम तोड़ दिया।

[also_read ids="4932,4968" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और ट्रक ड्राइवर भाइयों पर हमला करने वाले आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक 16 वर्षीय किशोर के अलावा भरत पिता बाबूलाल भूरिया (40) निवासी चिकलिया, रोहित पिता रामेश्वर निनामा (19), रामेश्वर पिता शोभाराम निनामा (50), जगदीश पिता शोभाराम निनामा (45), कन्हैया पिता रामेश्वर निनामा (21) और तुलसीराम पिता धूलजी (28) शामिल हैं। घटना में आरोपी भरत पिता बाबूलाल भूरिया (40) भी घायल हुआ है जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया है।

]]>
Fri, 20 Mar 2026 14:47:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
रेलवे अलर्ट ! रतलाम मंडल का यह फाटक दो दिन तक रहेगा बंद, करना होगा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग, जानें& वजह https://acntimes.com/ratlam-railway-division-railway-level-crossing-closed-2-days https://acntimes.com/ratlam-railway-division-railway-level-crossing-closed-2-days एसीएन टाइम्स @ रतलाम पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के देवास यार्ड में स्थित समपार फाटक संख्या 28X पर ट्रैक मशीन से डीप स्‍क्रिनिंग एवं अन्‍य मरम्‍मत कार्य आधुनिक तकनीक से किया जाना है। यह दो दिन तक बंद रहेगा। रेल प्रशासन ने इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के उपयोग का सुझाव दिया है।

पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार रेल पथ की संरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से समपार फाटक पर मरम्‍मत कार्य होना है। इस कारण देवास यार्ड में स्थित समपार फाटक संख्या 28X सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए 21 एवं 22 मार्च 2026 को पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान सड़क उपयोगकर्ता किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु अन्य उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। रेलवे प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्य में सहयोग प्रदान करें।

[also_read ids="5414,5054" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 20 Mar 2026 12:55:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
धोखाधड़ी मामले में सलमान खान को 7 साल की सजा, न्यायालय ने 2 हजार रुपए अर्थ दंड भी किया https://acntimes.com/salman-khan-sentenced-to-7-years-in-prison https://acntimes.com/salman-khan-sentenced-to-7-years-in-prison एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने फर्जी अंकसूची लगाकर नौकरी हथियाने वाले सलमान खान को 7 साल की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर दो हजार रुपए का अर्थदंड भी किया गया है। अर्थदंड नहीं चुकाने पर उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि न्यायालय ने फर्जी अंकसूची लगाकर जिला अस्पताल में लेब असिस्टेंट की नौकरी हथियाने वाले अभियुक्त सलमान पिता अनवर खान (38), निवासी नागझिरी, उज्जैन को सजा सुनाई गई है। तीन धाराओं में 7 वर्ष व एक में 2 वर्ष की सजा हुई है। पाटीदार के अनुसार दिनांक 25.04.2017 को डॉ. प्रभाकर ननावरे ने एक आवेदन थाने स्टेशन रोड रतलाम पर प्रस्तुत किया था। इसमें बताया था कि अनवर खां एनएमए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपलौदा का शासकीय सेवा में रहते हुए दिनांक 08.11.2014 को निधन हो गया था। निधन के बाद उनके पुत्र सलमान ने दिनांक 13.02.2015 को अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। साथ में शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं एवं हायर सेकंण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) की साइंस बायलॉजी की अंकसूची सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए थे।

[also_read ids="5493" title="ये भी पढ़ें"]

अंकसूची के सत्यापन में खुली फर्जीवाड़े की पोल

दिनांक 10.06.2016 को अभियुक्त सलमान खान को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थायी नियुक्ति जिला चिकित्सालय रतलाम में लेब असिस्टेंट (तृतीय श्रेणी) के पद पर प्रदान की गई थी। दिनांक 13.06.2016 को अभियुक्त सलमान ने जिला चिकित्सालय रतलाम में लेब असिस्टेंट का पद भी ज्वाइन कर लिया। जिला चिकित्सालय रतलाम से पत्र के माध्यम से दिनांक 27.02.2017 को संचालक मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल भोपाल से अभियुक्त सलमान की हायर सेकंण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) की अंकसूची का सत्यापन करवाने पर भोपाल से जानकारी दी गई कि कार्यालयीन अभिलेखानुसार मिलान करने पर अंकसूची का मिलान नहीं हो पाया है। इससे सिविल सर्जन रतलाम द्वारा दिनांक 12.04.2017 को अवगत कराया गया कि अभियुक्त सलमान की अंकसूची असत्य, फर्जी एवं कूट रचित है।

[also_read ids="4347" title="ये भी पढ़ें"]

97 हजार रुपए से ज्यादा मिला वेतन

शिकायत में बताया गया कि अभियुक्त सलमान खान ने नियुक्ति दिनांक से शासकीय राशि कुल 97,348 रुपए वेतन के रूप में प्राप्त किए। सलमान ने विभाग को गुमराह कर नियुक्ति प्राप्त की है। थाना स्टेशन रोड पर सहायक उप निरीक्षक केसर सिंह यादव को डॉ. प्रभाकर ननावरे का आवेदन प्राप्त होने पर अभियुक्त सलमान पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 467, 468, 409 में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।

[also_read ids="5478" title="ये भी पढ़ें"]

परीक्षा का फॉर्म ही नहीं भरा, अंकसूची में मुहर और नंबर भी फर्जी

प्रकरण में पैरवीकर्ता अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस द्वारा थाने से अंकसूची का सत्यापन प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरमौर जिला रीवा से करवाया गया। वहां से जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्त सलमान ने हायर सेकंडरी का फॉर्म भरा ही नहीं। इतना ही नहीं वर्ष 2007 में मध्य प्रदेश राज्य ओपन की परीक्षा आयोजित होने की जानकारी के साथ-साथ विवादित अंकसूची उनके कार्यालय से जारी होना नहीं पाया गया। अंकसूची में लगाई गई सील भी उनके विद्यालय की नहीं है और अंकसूची पर जो अनुक्रमांक लिखे हैं वे किसी भी विद्यार्थी को जारी नहीं किए गए हैं।

]]>
Wed, 18 Mar 2026 23:47:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
कसा शिकंजा ! एक दिन पूर्व जेल भेजा गया कॉलोनाइजर मनीष सुराना 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन के नाम पर ठगी का मामला https://acntimes.com/ratlam-colonizer-manish-surana-on-4-day-police-remand https://acntimes.com/ratlam-colonizer-manish-surana-on-4-day-police-remand एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धोखाधड़ी में माहिर कॉलोनाइजर मनीष सुराना की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अभी तक गिरफ्तारी से बचते घूम रहे आरोपी को एक दिन पूर्व न सिर्फ जेल हो गई बल्कि पुलिस ने एक अन्य मामले में 5 दिन की रिमांड पर भी ले लिया है। पुलिस आरोपी सुराना के विरुद्ध दर्ज अन्य मामलों की फाइलें भी खंगाल रही है।

नगर निगम में शहर की गोपालनगर कॉलोनी के बंधक रखे भूखंड धोखाधड़ी कर बेचने के मामले में कॉलोनाइजर मनीष सुराना को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा सोमवार को जमानत आवेदन खारिज कर जेल भेज दिया था। संभावना जताई जा रही थी कि आरोपी की ओर से जमानत के लिए एक और प्रयास करने की तैयारी की जा रही थी लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी सुराना को 4 दिन की रिमांड पर सौंपने का अनुरोध न्यायालय से किया जिसे स्वीकार कर लिया गया है। न्यायालय से आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

[also_read ids="5490" title="ये भी पढ़ें"]

इंदौर के ज्वैलर के साथ की धोखाधड़ी

स्टेशन रोड पुलिस द्वारा आरोपी मनीष सुराना को इंदौर के ज्वैलर देवेंद्र सोनी से 35 लाख रुपए की ठगी को लेकर दर्ज प्रकरण में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। सुराना पर आरोप है कि उसने सोनी को रतलाम में नगर निगम के सामने निर्माणाधीन समदड़िया गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन का सौदा करवाने के नाम पर 35 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। इसकी शिकायत सोनी ने स्टेशन रोड थाने में दर्ज करवाई थी।

[also_read ids="5489" title="ये भी पढ़ें"]

खारिज हो चुकी है जमानत याचिका

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है किंतु वह फरार चल रहा था। आरोपी ने अलग-अलग मामलों में क्रमशः मप्र उच्च न्यायालय और स्थानीय न्यायालय में जमानत के लिए याचिकाएं लगा दी थीं लेकिन दोनों ही न्यायालयों से राहत नहीं मिली। यही कारण है कि आरोपी ने सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए थे। यह संज्ञान में आते ही स्टेशन रोड पुलिस ने उसे रिमांड पर मांग लिया। एसपी अमित कुमार के अनुसार आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर सौंपा गया है।

[also_read ids="5483" title="ये भी पढ़ें"]

बड़ा भाई भी बदनाम कॉलोनाइजर

आरोपी मनीष सुराना का बड़ा भाई कॉलोनाइजर राजकुमार उर्फ राजू सुराना भी धोखाधड़ी के मामले में काफी बदनाम है। जमीनों के घोटालों के लिए जानी जाने वाली पूनम विहार कॉलोनी में राजकुमार भी पार्टनर है। सूत्रों की मानें तो राजकुमार को कुछ दिन पूर्व ही चेक बाउंस के मामले में सजा भी सुनाई गई थी और अर्थदंड भी किया गया था।

[follow_us]

]]>
Tue, 17 Mar 2026 22:22:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
नई पदस्थापना ! अब APC अशोक लोढ़ा होंगे रतलाम के जिला शिक्षा अधिकारी, कलेक्टर ने अनीता सागर के स्थान पर सौंपी जिम्मेदारी https://acntimes.com/ratlam-apc-ashok-lodha-appointed-as-In-charge-deo https://acntimes.com/ratlam-apc-ashok-lodha-appointed-as-In-charge-deo एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी पद की जिम्मेदारी एपीसी अशोक लोढ़ा को सौंपी है। लोढ़ा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासकीय कार्य की सुविधा की दृष्टि से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर को पदभार से मुक्त किया गया है। उनके स्थान पर अतिरिक्त परियोजना अधिकारी (आर.एम.एस.ए) रतलाम को प्रभारी बनाया गया है। लोढ़ा अन्य आदेश तक अथवा पद की पूर्ति तक जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रशासकीय एवं वित्तीय प्रभार संभालेंगे।

[also_read ids="4823" title="ये भी पढ़ें"]

सूत्रों के अनुसार कलेक्टर ने यह कार्रवाई प्रशासकीय कार्य में हो रही असुविधा के चलते किया है। बताया जा रहा है कि अनीता सागर कार्यों के संपादन में पूरी दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहीं थी। बता दें कि सागर की सेवानिवृत्ति भी काफी नजदीक है। इसलिए खुद वे भी चाहती थीं कि उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए।

[also_read ids="5393" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 17 Mar 2026 22:00:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
न्यायालय का फैसला ! चेक बाउंस होने पर LIC एजेंट को एक वर्ष की सजा, 1.11 लाख रुपए अर्थदंड भी हुआ https://acntimes.com/lic-agent-gets-one-year-imprisonment-for-cheque-bouncing https://acntimes.com/lic-agent-gets-one-year-imprisonment-for-cheque-bouncing एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेक बाउंस के एक प्रकरण में न्यायालय ने एलआईसी एजेंट सतीश कुमार चौरड़िया को एक वर्ष के कारावास तथा 1 लाख 11 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। फैसला प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय ने सुनाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सतीश कुमार चौरड़िया ने 2019 में मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद याकूब, निवासी जावरा रोड, रतलाम से 70 हजार रुपए उधार लिए थे। उधारी की राशि चुकाने के लिए आरोपी द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र की रतलाम शाखा का 70 हजार रुपए का चेक दिया गया था।

[also_read ids="5490,5489" title="ये भी पढ़ें"]

नोटिस भेजने के बाद भी नहीं किया भुगतान

परिवादी द्वारा उक्त चेक बैंक में प्रस्तुत था। परंतु, आरोपी के खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद परिवादी ने विधि अनुसार नोटिस भेजा, लेकिन आरोपी ने भुगतान नहीं किया।

[also_read ids="5484,5478" title="ये भी पढ़ें"]

मामले में परिवादी की ओर से अधिवक्ता हेमंत चारोड़िया ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी सतीश चौरड़िया को दोषी मानते हुए 13 मार्च 2026 को एक वर्ष के कारावास और 1,11,000 रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।

]]>
Tue, 17 Mar 2026 00:14:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
ब्रेकिंग न्यूज ! धोखेबाज कॉलोनाइजर मनीष सुराना को न्यायालय ने भेजा जेल, नगर निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला https://acntimes.com/court-sends-fraudulent-colonizer-manish-surana-to-jail https://acntimes.com/court-sends-fraudulent-colonizer-manish-surana-to-jail एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धोखाधड़ी के लिए कुख्यात कॉलोनाइजर मनीष सुराना को न्यायालय ने एक मामले में जेल भेज दिया है। नगर निगम में बंधक प्लॉट बेचने से जुड़े एक प्रकरण में मुल्जिम बयान के लिए पेश नहीं होने पर न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जेल जाने से बचने के लिए आरोपी ने जमानत आवेदन पेश किया था जो न्यायालय ने खारिज कर दिया।

जानकारी के अनुसार फरियादी भगवतीलाल पिता श्यामलाल सोनी द्वारा गत 19 जून, 2009 को औद्योगिक क्षेत्र थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि कॉलोनाइजर मनीष पिता पिता पूनमचंद्र सुराना निवासी बिचलावास ने शहर के गोपालनगर राजगढ़ कॉलोनी के नगर निगम में बंधक करीब 17 भूखंडों को बिना मुक्त करवाए नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से सांठगांठ कर बेचकर धोखाधड़ी की है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी मनीष सुराना के विरुद्ध अपराध क्रमांक 308/10 धारा 420 आईपीसी का प्रकरण दर्ज किया था। मामले में करीब 8 साल तक जांच चली जिसके बाद 06 मई 2018 को पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया था। मामले की सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में चल रही थी।

[also_read ids="5436" title="ये भी पढ़ें"]

न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट

न्यायालय द्वारा प्रकरण में आरोपी मनीष सुराना के मुल्जिम बयाने के लिए गत 3 मार्च 2026 की तारीख नियत की थी लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। इसे न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी सुराना की गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इससे घबराये आरोपी ने सोमवार (16 मार्च, 2026) को न्यायालय में पेश होकर जमानत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी प्रगति असाटे ने आरोपी मनीष सुराना का जमानत आवेदन खारिज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

[also_read ids="5413" title="ये भी पढ़ें"]

ये भी हैं प्रकरण में आरोपी

बता दें कि, उक्त प्रकरण में आरोपी मनीष सुराना के साथ ही नगर निगम के अधिकारी संदेश पिता एस. एस. शर्मा, इंजीनियर जी. के. (गिरिराज कुमार) पिता भंवरलाल जायसवाल, ओमप्रकाश पिता कृष्णकांत शर्मा को भी आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि इन्होंने नगर निगम में बंधक भूखंडों पर न सिर्फ भवन निर्माण की अनुमति जारी करवा दी अपितु नामांतरण भी कर दिया। यह कृत्य कॉलोनी का निर्माण पूरा हुए और बंधक भूखंड मुक्त करवाए बिना ही कर दिया गया था। इसके चलते मनीष सुराना के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में उक्त आरोपियों को भी शामिल करते हुए उनके विरुद्ध धारा 120बी आईपीसी, धारा 293 मप्र नगर निगम अधिनियम, धारा 36घ मप्र नगर एवं निवेश अधिनियम 1973 तथा धारा 292सी मप्र कॉलोनाइजर एक्ट भी बढ़ाई गई थी।

]]>
Mon, 16 Mar 2026 19:41:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
दुष्कर्मी को सजा ! लड़की का मोटरसाइकिल से किया अपहरण और किया रेप, न्यायालय ने सुनाई 10 साल की सजा, 9 गवाह व DNA रिपोर्ट सहित 37 दस्तावेज बने फैसले का आधार https://acntimes.com/rapist-sentenced-to-10-years https://acntimes.com/rapist-sentenced-to-10-years एसीएन टाइम्स @ रतलाम । तृतीय सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर ने ज्यादती के एक मामले में अभियुक्त को 10 साल की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अर्थदंड भी सुनाया है। मामले में 9 गवाहों की गवाही, 37 दस्तावेज तथा डीएनए रिपोर्ट सजा का आधार बनी।

[follow_us]

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने बताया कि घटना 28 फरवरी 2024 की है। आरोपी दिलीप पिता पीरचंद (19) निवासी ग्राम बाली थाना सरवन अपने दो दोस्तों बहादुर पिता कैलाश (23) निवासी ग्राम अमरपुरा एवं प्रकाश पिता मोहन (20) निवासी ग्राम जंबूरिया के साथ शाम 6:00 बजे दो अलग-अलग मोटरसाइकिल से शहर के स्टेशन रोड क्षेत्र में शर्मा रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे थे। यहां एक लड़की अपनी बहन के बेटे से बात कर रही था। दिलीप ने उस लड़की का हाथ पकड़ लिया और धमकी दी कि चुपचाप मेरे साथ चल वरना जान से खत्म कर दूंगा। दिलीप ने लड़की को जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया जबकि उसके दोनों साथियों ने लड़की की बहन के बेटे को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।

[also_read ids="3790,3985" title="ये भी पढ़ें"]

पीड़िता के भाई को देख भाग निकले आरोपी

इसके बाद आरोपी पीड़िता और उसके भतीजे को पीएनटी कॉलोनी स्थिति एक कमरे में ले गए और दोनों को रातभर रखा। इस दौरान आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया जबकि उसके भतीजे को आरोपी के दोस्तों ने दूसरे कमरे में बंद कर के रखा। उधर, लड़की घर नहीं पहुंची तो उसके भाई ने तलाश शुरू की। उसे सुबह पता चला कि उसे कोई जबरदस्ती पीएनटी कॉलोनी उठा ले गया है। इससे वह सुबह करीब 7.00 बजे पीएनटी कॉलोनी जा धमका। लड़की के भाई को वहां पाकर तीनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।

डीएनए रिपोर्ट थी पॉजिटिव

भाई पीड़िता और भांजे को साथ लेकर स्टेशन रोड पुलिस थाना पहुंचा जहां पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की विवेचना पूरी कर पुलिस ने अप्रैल 2024 में चालान प्रस्तुत किया। इस पर 7 नवंबर 2024 को साक्षी कथन की प्रक्रिया शुरू हुई। कार्रवाई के दौरान 9 गवाहों के बयान हुए। अभियोजन की ओर से डीएनए रिपोर्ट सहित 37 प्रकार के दस्तावेज और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। डीएनए की रिपोर्ट धनात्मक होने से आरोपी दिलीप द्वारा पीड़िता के ज्यादती किए जाने की पुष्टि हो गई थी।

[also_read ids="899,3790" title="ये भी पढ़ें"]

पीड़िता के बयान बने सजा का आधार

प्रकरण तृतीय सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर के न्यायालय में विचाराधीन था। पीड़िता ने आरोपी दिलीप द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने की बात कही। इसके चलते न्यायालय ने आरोपी दिलीप को भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376 (2)n, 506 में दोषसिद्ध होने पर 10 वर्ष, 7 वर्ष एवं 3 वर्ष की सजा सुनाई एवं साढ़े तीन हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। सभी सजा साथ-साथ चलेगी। अन्य दो आरोपी बहादुर तथा प्रकाश के विरुद्ध कोई साक्ष्य नहीं होने पर उन्हें दोष मुक्त किया गया। खास बात यह है कि न्यायालय यह फैसला 45 कार्य दिवस में ही सुना दिया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने की।

[also_read ids="5195,5312" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 15 Mar 2026 17:10:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
केसरिया एग्ज़ीबिशन में दिखी राजपूताना संस्कृति और शौर्य की झलक, चूड़ियों से लेकर तलवार तक दिखी एक छत तले https://acntimes.com/ratlam-kesariya-exhibition-organized-5488 https://acntimes.com/ratlam-kesariya-exhibition-organized-5488 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राजपूताना संस्कृति, परंपरा और शौर्य का स्मरण आते ही तन-मन रोमांचित हो जाता है। अगर इससे जुड़ी वस्तुएं, प्रतीक छूकर देखने को मिल जाएं तो बात ही और है। केसरिया राजपूत लेडीज सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रतलाम में आयोजित केसरिया एग्ज़ीबिशन ने रोमांचित करने और गर्व करने का अवसर प्रदान किया। शहर के राजपूर्ति बोर्डिंग हाउस में आयोजित दो दिवसीय एग्ज़ीबिशन में सोलह शृंगार की वस्तुओं से लेकर शौर्य की गाथा सुनाती तलवारें भी मौजूद रही।

केसरिया राजपूत लेडीज सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष गीतांजलि रणावत (सरवाणिया) ने बताया कि इस एग्ज़ीबिशन का आयोजित करने का उद्देश्य राजपूती परंपरा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे राजपूती परिधान, आकर्षक साड़ियां, हाथ का चूड़ा, कांच की चूड़ियां तथा पारंपरिक राजपूती ज्वैलरी सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। इन्हें बड़ी संख्या में लोगों ने न सिर्फ देखा वरन खरीदारी भी की।

अतिथि के रूप में ये हुए शामिल

आयोजन में राजमाता चंद्रा कुमारी (सैलाना) की विशेष रूप से उपस्थित रहीं जबकि मुख्य अतिथि रानी साहेब कोमल धुर्वे (गुलाबगढ़) रहीं। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी रहे। इस दौरान जी. पी. सिंह, पत्रकार गोविंद उपाध्याय, अदिति मिश्रा, नीरज कुमार शुक्ला मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत पूर्व पार्षद एवं एसोसिएशन की स्मृति चुंडावत ने किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी और आयोजकों के प्रयासों को सराहा। अतिथियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए।

[also_read ids="1572,1548,562,317" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने प्रदर्शित किए उत्पाद

एग्ज़ीबीशन में क्लब की सदस्य चंद्रजीत जादौन, रंजना, प्रेरणा, पारुल सिंह और स्मृति चुंडावत सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया।

]]>
Sun, 15 Mar 2026 16:30:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
भ्रष्टाचार की सीवरेज लाइन ! ‘अमृत’ की पाइप लाइन हुई ध्वस्त, ‘विष’ बह रहा सड़कों पर, पार्षद शेरानी की दहाड़& ठेकेदार का भुगतान रोको https://acntimes.com/sewage-line-of-corruption-in-ratlam https://acntimes.com/sewage-line-of-corruption-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अमृत-01 योजना के तहत गंदगी को शहर से बाहर ले जाने के लिए डाली गई सीवरेज लाइन की अनियमितताएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं चैंबर ढह गए हैं तो कहीं पाइप ध्वस्त हैं। नतीजतन सड़कों पर गंदगी रूपी विष बह रहा है। इसे लेकर वार्ड क्रमांक 27 की पार्षद एवं कांग्रेस नेता यास्मीन शेरानी ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर सीवरेज ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग उठाई है।

पार्षद शेरानी ने आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों में सीवरेज कार्य के कारण आमजन और जनप्रतिनिधियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टेंडर की शर्तों के अनुसार काम नहीं होने से कई स्थानों पर सीवरेज लाइन टूट चुकी है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे नागरिकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

[also_read ids="4178,4179" title="ये भी पढ़ें"]

दावा 28 कर्मचारियों की नियुक्ति का, दिखते नहीं

पार्षद ने पत्र में बताया है कि सीवरेज कंपनी द्वारा 28 कर्मचारियों की नियुक्ति का दावा किया है। परंतु, यह स्पष्ट नहीं है कि वे कर्मचारी कहां-कहां कार्यरत हैं। इसलिए कर्मचारियों की जांच की जाए और अनियमितता और टेंडर की शर्तों के अनुसार काम नहीं करने वाले सीवरेज ठेकेदार का भुगतान रोका जाए। कांग्रेस पार्षद ने बताया कि उन्होंने वीडियो के माध्यम से भी नगर निगम प्रशासन को इस समस्या के बारे में बताया गया है। इसके बावजूद अभी तक कार्रवीन हीं हुई है।

[also_read ids="4193,4885" title="ये भी पढ़ें"]

दो घंटे खड़े रह कर सफाई

पार्षद शेरानी के अनुसार सीवरेज लाइन ध्वस्त होने से उनके वार्ड में गंदगी इकट्ठी हो रही है। इससे आज उनके वार्ड में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने खुद लगभग दो घंटे खड़े रहकर नालियों की सफाई करवाई। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी राजेंद्र सिंह पंवार, झोन प्रभारी पर्वत हाड़े सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

]]>
Sat, 14 Mar 2026 01:20:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
न्याय का मंदिर ! श्रम न्यायालय के जज ने वीडियो कॉल पर अस्वस्थ महिला हितग्राही से की बात, उनके मानवीय दृष्टिकोण और त्वरित कार्रवाई की हो रही प्रशंसा https://acntimes.com/ratlam-labour-court-demonstrates-such-compassion-praised-by-all https://acntimes.com/ratlam-labour-court-demonstrates-such-compassion-praised-by-all एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में श्रम न्यायालय (Ratlam Labour Court) में शुक्रवार को न्यायाधीश चिराग अरोरा (Judge Chirag Arora) की सहृदयता ने सभी का दिल जीत लिया। न्यायालय के आदेश पर चेक वितरण के दौरान एक महिला के कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पाने से उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से उनकी सहमति से उसकी परिजन को चेक प्रदान करवाया। यह देख वहां मौजूद सभी पक्षकार कह उठे कि- न्यायाधीश हों तो ऐसे।

[follow_us]

हुआ यूं कि रतलाम के श्रम न्यायालय (कैंप कोर्ट) में विभिन्न मामलों की सुनवाई हो रही थी। सुनवाई पीठासीन अधिकारी (न्यायाधीश) चिराग अरोरा कर रहे थे। इस दौरान न्यायालय द्वारा दिनांक 8 अगस्त 2023 को पारित एक आदेश के परिपालन में खेतान एग्रो उद्योग के प्रबंधन द्वारा विजयी होने वाले श्रमिकों को राहत राशि (एक-एक लाख रुपए) के चेक वितरित किए जाने थे। श्रमिकों की ओर से पैरवी करने वाले एडवोकेट नीरज सक्सेना और प्रबंधन के अभिभाषक भी मौजूद थे। न्यायाधीश अरोरा ने एक-एक कर सभी श्रमिकों को नाम से बुलाकर और उनकी पहचान की पुष्टि के बाद राहत राशि के चेक का वितरण करवाया।

[also_read ids="3824,3825" title="ये भी पढ़ें"]

वीडियो कॉल के जरिये की पुष्टि

चेक वितरण के दौरान न्यायाधीश द्वारा हितग्राही रंजा पति केशवलाल का नाम पुकारे जाने पर उन्हें बताया गया कि वे न्यायालय में उपस्थित नहीं। बताया गया कि रंजा के स्थान पर उनकी भाभी (भाई की पत्नी) चेक लेने आई हैं। इस पर न्यायाधीश अरोरा ने चेक लेने आई महिला से पूछा कि क्या वे हितग्राही के सगे भाई की पत्नी हैं? और रंजा खुद क्यों नहीं आई हैं? महिला ने बताया कि वे रंजा के रिश्ते में भाई की पत्नी हैं। उन्होंने यह भी बताया रंजा अस्वस्थ हैं और वे उपचार के लिए अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हैं। यह पता चलते ही न्यायाधीश ने त्वरित एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए रंजा को वीडियो कॉल करवाकर की खुद बात की।

[also_read ids="3916,4115" title="ये भी पढ़ें"]

पहले 'नमस्ते' किया, फिर ली सहमति

वीडियो कॉल पर न्यायाधीश अरोरा ने हितग्राही रंजा का पहले नमस्ते कह कर अभिवादन किया और उसके बाद चेक लेने आई महिला के बारे में जानकारी ली। रंजा ने बताया कि उक्त महिला उनके रिश्ते में भाई की पत्नी हैं। अतः उन्हें प्रदान किया जा सकता है। हितग्राही की सहमति के बाद न्यायाधीश ने उनका चेक उनकी परिजन को प्रदान करवाया। इस दौरार न्यायालय में खेतान एग्रो से जुड़े हितग्राहियों के अलावा अन्य मामलों के पक्षकार और अभिभाषक आदि उपस्थित थे। सभी ने न्यायाधीश की इस मानवीय दृष्टिकोण और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके।

]]>
Fri, 13 Mar 2026 23:58:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
एक और करतूत ! मुस्लिम युवक मुन्ना चश्मा ने युवती को नशीला पदार्थ चटाकर किया RAPE, 21 दिन पूर्व नाबालिग के यौन शोषण का केस भी हो चुका दर्ज https://acntimes.com/rape-case-registered-against-muslim-youth-in-ratlam https://acntimes.com/rape-case-registered-against-muslim-youth-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मुस्लिम युवक मुन्ना चश्मा के विरुद्ध ज्यादती का एक और केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे और उसकी सहेली को अपने किराये के कमरे में बुलाया और नशीला पदार्थ चटाकर ज्यादती की। मुन्ना चश्मा पर लगभग 21 दिन पहले कक्षा 12वीं की एक छात्रा से ज्यादती का केस दर्ज हुआ था।

जानकारी के अनुसार शहर की एक 19 वर्षीय हिन्दू युवती ने अपनी बड़ी बहन के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंच कर अपने साथ ज्यादती होने की शिकायत दर्ज कराई। युवती ने पुलिस को बताया कि मैं कक्षा 8वीं तक पढ़ी-लिखी हूँ। मैंने पांच वर्ष पूर्व पढाई छोड़ दी थी। दिनांक 04.08.2025 को मैं अपनी एक सहेली के साथ शहर के डोसीगांव क्षेत्र में घूमने गई थी। वहां सलेही के मुन्नालाला नामक एक मुसलमान दोस्त ने दोनों को अपने किराये के मकान में बुलाया। वहां आरोपी के कमरे में थोड़ी देर बातचीत करने के बाद सहेली वहां से चली गयी थी।

[also_read ids="5414,5413" title="यह भी देखें..."]

बहाने से रोक और चटा दिया नशीला पदार्थ

युवती ने पुलिस को बताया कि मुन्नालाला ने बहाने से उसे रोक लिया था। रात करीब नौ बजे उसने युवती को कोई पदार्थ खिलाया जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। सुबह जब युवती को होश आया तो उसे अपनी शारीरिक अवस्था से लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। युवती ने पूछा तो आरोपी मुन्नालाला ने बोला कि- हां, मैंने तेरे साथ शारीरिक संबंध बनाएं हैं। तूने इस बारे में किसी को बताया तो तुझे सब दूर बदनाम कर दूँगा। इससे युवती डर गई और बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। अब हिम्मत आई तो बड़ी बहन को लेकर रिपोर्ट करने आई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुन्नालाल नामक युवक के विरुद्ध BNS-2023 की धारा 64(1) में केस दर्ज किया है।

[also_read ids="4890,4882" title="यह भी देखें..."]

पहले नाबालिग बर बनाया था यौन संबंध बनाने का दबाव

सूत्रों की मानें तो आरोपी मुन्नालाल को लोग मुन्ना चश्मा के नाम से भी जानते हैं। सूत्रों का कहना है कि उसका पूरा नाम सैफ पिता मुश्ताक अली निवासी मोचीपुरा (हाकिमवाड़ा के पास) है। वह नगर निगम के सामने चश्मे की दुकान लगाता था। आरोपी के विरुद्ध लगभग 21 दिन पूर्व ही एक नाबालिग का यौन शोषण करने का केस औद्योगिक क्षेत्र थाने में दर्ज हुआ था। नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ चटाकर उसे जबरन किस किया था और फोटो खींचकर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था। इसके अलावा उसके विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट जैसे मामले भी दर्ज हैं। आरोपी अभी जेल में बंद है।

[also_read ids="5415" title="पूरा मामला यहां देखें"]

]]>
Fri, 13 Mar 2026 20:53:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये संस्कारों की शाला है ! ‘भेविन माइंड स्कूल’ अनूठी पहल से रतलाम के स्कूलों को देगा टक्कर, किताबी ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास और रचनात्मक क्षमता पर रहेगा फोकस https://acntimes.com/admissions-open-at-bhevin-mind-school-ratlam https://acntimes.com/admissions-open-at-bhevin-mind-school-ratlam श्लोक से शुरू होगी प्रार्थना, क्लास में पढ़ाई के साथ मिलेंगे संस्कार, वैदिक गणित और एग्रीकल्चर जैसे विषयों का होगा अध्ययन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसी भी देश का भविष्य कैसा होगा, यह विद्यार्थियों के शैक्षणिक के साथ ही मानसिक, बौद्धिक स्तर को देखकर ही अनुमान लगाया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान देना ही काफी नहीं है, उन्हें संस्कारित करना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर शहर के गंगासागर में भेविन माइंड स्कूल (BHEWIN MIND SCHOOL) की शुरुआत की जा रही है। यह कई मायनों में तमाम निजी स्कूलों से अलग होगा। हमारा पूरा फोकस विद्यार्थियों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अध्यापन करवाने के साथ ही उनमें तकनीकी ज्ञान और रचनात्मक क्षमता के विकास के साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास पर होगा।

[follow_us]

यह बात भेविन माइंड स्कूल की डायरेक्टर अलका श्रीनिवास सिंह ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्था में कक्षा 3री से वैदिक गणित पढ़ाई जाएगी। चूंकि इसमें कई जटिल सवालों को हल करने की छोटी-चोटी ट्रिक होती हैं जो विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि तो पैदा करेगी ही, उनमें आत्मविश्वास का स्तर भी बढ़ाएगी। इसके साथ ही कक्षा 11वीं से एग्रीकल्चर विषय की पढ़ाई भी शुरू की जा रही है।

यह सब भी होगा

अकादमिक प्रमुख डॉली भटनागर ने बताया कि संस्थान में आधुनिक स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व कम्प्यूटर शिक्षा के साथ गतिविधि आराधित शिक्षा भी दी जाएगी। करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए विशेष काउंसलिंग की भी व्यवस्था होगी। विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स, योग, डांस, म्यूजिक जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाता है जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास हो सके। हमारा लक्ष्य है कि बच्चे न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंते, अपितु आगे चलकर समाज के जिम्मेदार नागरिक भी बनें। प्रवेश अधिक जानकारी के लिए अभिभावक मोबाइल नंबर 9993215535 और 9179113606 पर काल कर के या या विद्यालय आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

[also_read ids="4000,4200,4132,5120" title="ये भी पढ़ें"]

ज्ञान और शिक्षा के मामले में भारत आगे

बता दें कि, भेविन माइंड स्कूल की संचालक अलका सिंह मूलतः रतलाम की होकर वे लंबे समय तक US में रहते हुए शिक्षकीय पेशे से जुड़ी रही हैं। उन्हें शिक्षण के साथ ही शिक्षण संस्था के संचालन का भी लंबा अनुभव है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि शिक्षा और ज्ञान के मामले में भारतीय पश्चिमी देशों से बहुत आगे रहा है। यहां यह एक संस्कार है जिसमें किताबों के अलावा जीवन जीने के तरीके के साथ ही बहुत कुछ सिखाया जाता रहा है। कालांतर में मैकाले की शिक्षा नीति के चलते शिक्षण प्रणाली प्रभावित हुई लेकिन नई शिक्षा नीति से पुनः स्थिति बेहतर होगी।

[also_read ids="5226,5235,5246,5251" title="ये भी पढ़ें"]

16 मार्च को होगा अनूठा ओपन हाउस का आयोजन

डायरेक्टर अलका श्रीनिवास सिंह ने बताया कि संस्था में 16 मार्च 2026 को एक ओपन हाउस का आयोजन किया जा रहा है। यह सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चलेगा। अभिभावकों को विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षा प्रणाली से परिचित करवाने के लिए हो रहे इस अनूठे आयोजन में शहर का कोई भी अभिभावक शामिल हो सकते हैं। इस दौरान वे सिर्फ विद्यालय की सुविधाओं के बारे में ही नहीं, अपितु यहां विद्यार्थियों को संस्कारित करने और उनके चौमुखी विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। सभी अभिभावकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है।

[also_read ids="4371,4128,3940,3679" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 12 Mar 2026 19:35:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
आपदा में अवसर पर चोट ! शहजाद मंसूरी के यहां हो रही थी LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, कलेक्टर की टीम ने छापा मार कर 31 सिलेंडर जब्त किए https://acntimes.com/ratlam-Illegal-lpg-warehouse-raided-31-cylinders-seized https://acntimes.com/ratlam-Illegal-lpg-warehouse-raided-31-cylinders-seized एसीएन टाइम्स @ रतलाम । घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करने के मामले में जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। प्रशासन की विशेष टीम ने जिले के नामली में शहजाद मंसूरी नामक व्यक्ति के यहां छापा मार कर 31 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। आरोप है कि 990 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर यहां 1200 से लेकर 1300 रुपए तक बेचा जा रहा था।

जिले में उस समय हड़कंप मंच गया जब जिले के नामली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के एक ठिकाने पर प्रशासन द्वारा छापा मारे जाने की खबर फैली। गोपनीय शिकायत पर कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर बुधवार शाम करीब 7.30 बजे कार्रवाई रतलाम ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय की टीम ने की। उपाध्याय की टीम में पटवारीर टीमकसिंह चौहान, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारि मुकेश चौहान के अलावा नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी भी मौजूद रहीं।

[also_read ids="5481,3490,2148,643" title="ये भी पढ़ें"]

सबसे ज्यादा सिलेंडर भारत गैस के

प्रशासन की टीम द्वारा शहजाद पिता बाबू खान मंसूरी के घर में की गई छापामार कार्रवाई में 22 भरे और 9 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सिलेंडरों का यह जखीरा मकान के पिछले हिस्से में रखा था। वहीं आगे वाहन सुधारने का काम किया जाता है। जब्त सिलेंडरों में से सर्वाधिक 21 सिलेंडर भारत गैस के हैं। इसके अलावा इण्डेन के 5, एचपी के 4 और रिलायंस का 01 गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। सभी सिलेंडर स्थानीय गैस एजेंसी के गोदाम में रखवाए गए हैं। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि ये इतने सिलेंडर किस-किस एजेंसी से या लोगों से प्राप्त किए गए हैं।

[also_read ids="497,4729,5260,5480" title="ये भी पढ़ें"]

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

लोगों की मानें तो आरोपी मंसूरी के यहां प्रायः हमेशा ही गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण होता है और यहीं से ज्यादा कीमत वसूल कर रिफिलिंग की जाती है। यह अवैध कारोबार 20 साल से चल रहा है लेकिन कार्रवाई यदाकदा ही होती है। आरोपी के यहां 2016 और कोरोना काल में (2021) छापा मारा गया था, इसके बाद से प्रशासन ने कभी झांक कर नहीं देखा। यही कारण है कि कलेक्टर मिशा सिंह ने शिकायत मिलने पर अलग से टीम भेज कर कार्रवाई करवाई। गौर करने वाली बात यह है कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के इस अड्डे से थाने की दूरी महज कुछ मीटर ही है।

[follow_us]

पुलिस दर्ज करेगी केस

जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई का प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। इसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। एक दिन पूर्व ही कलेक्टर मिशा सिंह ने स्पष्ट कर दिया था कि एलपीजी की कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी।

]]>
Wed, 11 Mar 2026 22:12:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
LPG की ऑनलाइन बुकिंग में आई दिक्कत, गैस एजेंसी पर लगी लोगों की कतार, कलेक्टर बोलीं& जिले में कोई कमी नहीं, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाया, हेल्पाइन नंबर जारी https://acntimes.com/queue-forlpg-in-ratlam-collector-said-no-shortage-in-district https://acntimes.com/queue-forlpg-in-ratlam-collector-said-no-shortage-in-district जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर गैस वितरकों की बैठक ली

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  ईरान की इजरायल और अमेरिका के साथ जारी युद्ध का असर एलपीजी की आपूर्ति पर पड़ा है। इससे कमर्शियल उपयोग पर जहां रोक लगा दी गई है, वहीं सर्वर की गड़बड़ी के चलते आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग करने में भी दिक्कत आ रही है। नतीजतन बुधवार को रतलाम में लगभग 40 डिग्री तापमान के बीच रतलाम में गैस एजेंसी पर लोगों की कतार नजर आई। स्थिति पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मिशा सिंह ने गैस डीलरों की बैठक लेकर उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित नहीं होने देने की हिदायत दी। कलेक्टर द्वारा कंट्रोल रूम भी बनाया है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी लोगों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर चिंता सता रही है। दो दिन से ऑनलाइन बुंकिंग प्रभावित होने से लोगों को डर है कि आगामी दिनों में समस्या भयावह हो सकती है। इसलिए सभी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक रखने की कवायद में जुटे हैं। इसी के चलते बुधवार को इण्डेन गैस के डीलर ललित गैस पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। यहां आए लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने और बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने की बात मीडिया से साझा की। शिकायत करने वालों में वे लोग भी शामिल रहे जिनके यहां आगामी दिनों में मांगलिक कार्य आदि होने हैं। उन्होंने बताया कि शादी व अन्य मांगलिक कार्य के लिए कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से अचानक ही दिक्कत खड़ी हो गई है।

इधर, बुधवार को कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में रतलाम शहर के एलपीजी गैस वितरकों की बैठक ली। इसमें बताया गया कि जिले में गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर की बुकिंग अंतिम बार प्रदाय की किए गए सिलेंडर के 25 दिन कर दी गई है, पहले यह अवधि 21 दिन की ही थी। अतः घरेलू गैस उपभोक्ता धैर्य बनाएं रखें।

[also_read ids="5480,5260" title="ये भी पढ़ें"]

कलेक्टर ने वितरकों को दिए ये निर्देश

  • सभी कम्पनियों के एलपीजी वितरक प्रतिदिन घरेलू एलपीजी की उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही बुकिंग की जानकारी संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्‍डाधिकारी तथा जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय रतलाम में प्रतिदिन प्रात: 11.00 बजे तक प्रस्तुत करें।
  • वितरक यह भी सुनिश्चित करें कि उनके डिलीवरी मैन / हॉकर उपभोक्ताओं से नियत शुल्क से ज्यादा राशि नहीं लें।
  • सिलेंडर की बुकिंग FIFO प्रणाली के माध्‍यम से पूर्ववर्ती बुकिंग का वितरण पहले करें।
  • पैनिक बुकिंग की स्थिति में ऑयल कम्पनी के निर्देशानुसार डबल कनेक्शन की दशा में नियत समयावधि (25 दिन) अंतराल के उपरांत ही दूसरा सिलेंडर डिलेवर करें।
  • व्यवसायिक एलपीजी वितरण के संबंध में अनिवार्य सेवाओं चिकित्सालय, जेल एवं शैक्षणिक संस्थाओं को व्यवसायिक सिलेंडर का वितरण करें।
  • अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के लिए एलपीजी की आपूर्ति नहीं करें।

[also_read ids="1461,2148" title="ये भी पढ़ें"]

कंट्रोल रूम स्थापित

गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर बनाई गई व्यवस्था में गड़बड़ी होने पर शिकायतों के निराकरण के लिए जिला कार्यालय कलेक्टर (खाद्य) रतलाम में पृथक से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह प्रातः 09:00 से सायं 06:00 बजे तक संचालित होगा। उक्त कन्ट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 9691115274 एवं 9425991291 हैं। ई-मेल आईडी foodoffrat@mp.gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता संबंधित गैस कम्पनी के हेल्पलाइन नंबर इण्‍डेन गैस 1800-2333-555 भारत गैस 1800-22-4344, एचपी गैस 1800-2333-555 तथा एलपीजी हेल्पलाइन नंबर 1906 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। कलेक्टर ने समस्त वितरकों को कंट्रोल रूम और गैस कम्पनी के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी अपने-अपने कार्यालय पर ऑइल पेंट से लिखवाने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर एस्मा एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

]]>
Wed, 11 Mar 2026 20:50:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
LPG को लेकर रतलाम कलेक्टर की फुलप्रूफ प्लानिंग, ग्राहकों को नहीं होगी दिक्कत, गड़बड़ी करने वालों पर होगी FIR https://acntimes.com/preparation-for-availability-and-administration-of-lpg-in-ratlam https://acntimes.com/preparation-for-availability-and-administration-of-lpg-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम। घरेलू गैस सिलेंडर क्यों उपलब्धता को लेकर जताई जा रहा है। कलेक्टर ने साफ कहा है कि आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए फूल प्रूफ प्लानिंग की जा रही है। अगर कोई गड़बड़ी करता है या कालाबाजारी करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

ईरान, इजरायल और अमेरिका की तनातनी के बीच पेट्रोलियम पदार्थों और एलजी की उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की रही है। इस बीच गैस सिलेंडर बुकिंग की व्यवस्था मे व्यवधान आने से आमजन काफी चिंतित हैं। इसे लकर रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अमजन को घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

बुकिंग की सूची चस्पा करना जरूरी 

कलेक्टर ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे सिलेंडर की बुकिंग करने वाले ग्राहकों सूची चस्पा करें। सिलेंडर की डिलीवरी सूची के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिसने पहले बुकिंग कराई है उसे पहले, और बाद में बुकिंग कराने वाले को उसके बाद सिलेंडर प्राप्त होगा। कलेक्टर ने कहां है कि यदि पता चलता है कि बाद में बुकिंग करने वाले को पहले सिलेंडर डिलीवर कर दिया गया है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई जाएगी।

ये भी हैं प्राथमिकता में 

कलेक्टर सिंह ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा अस्पताल, हॉस्टल, मध्यान भोजन के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि एलजी के आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर अमल किया जाएगा। पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी की सप्लाई चैन को लेकर बुधवार को पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक भी होने वाली है।

]]>
Tue, 10 Mar 2026 17:31:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में गरजा बुलडोजर ! लक्कड़पीठा से चांदनीचौक तक जमींदोज किए मकान और दुकान, 15 हजार रुपए प्रति घंटे के हिसाब से वसूली भी होगी https://acntimes.com/bulldozers-roar-in-ratlam-encroachments-demolished https://acntimes.com/bulldozers-roar-in-ratlam-encroachments-demolished एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मोहलत की अवधि खत्म होते ही नगर निगम का बुलडोजर शहर के चांदनीचौक से लक्कड़पीठा तक गरज उठा। यहां मकानों और दुकानों के 2 से 4 मीटर तक के अतिक्रमण सख्ती के साथ जमींदोज कर दिए गए।

शहर में बाजना बस स्टैण्ड से चांदनी चौक तक 600 मीटर फोरलेन का निर्माण किया जाना है। करीब 6.32 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले फोरलेन के लिए नगर निगम द्वारा पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में नपती कर अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। तब 192 मकानों के 2 से 4 मीटर तक के निर्माण तोड़ने के लिए भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से कई लोगों ने स्वेच्छा से निर्माण तोड़ लिए थे जबकि 24 से अधिक मकान-दुकानों के मालिकों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया।

[also_read ids="4349,4295,3721,2430" title="ये भी पढ़ें"]

9 मार्च तक की दी थी मोहलत

नगर निगम द्वारा प्रस्तावित फोरलेन के दायरे में आ रहे सभी मकान-दुकानों के चिह्नित अतिक्रमण तोड़ने के लिए 9 मार्च 2026 तक की मोहलत दी थी। मोहलत की अवधि खत्म होते ही नगर निगम आयुक्त अनिल भाना अधीनस्थ अमले और पुलिस के साथ लक्कड़पीठा क्षेत्र पहुंचे। अमले में कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, सहायक यंत्री अनवर कुरैशी, उपयंत्री मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे। आयुक्त का इशारा मिलते ही बुलडोजर गरज उठे और तीन से चार माले तक बने निर्माणों को धराशायी करना शुरू कर दिया।

[also_read ids="2529,1849,1754,1716" title="ये भी पढ़ें"]

अतिक्रमण तोड़ने का रुपया वसूलेगी निगम

आयुक्त भाना ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम द्वारा सभी को खुद ही अपने निर्माण तोड़ने की मोहलत दी थी। इसके बावजूद 27 लोगों ने अपने निर्माण नहीं तोड़े जिससे अब नगर निगम को तोड़ना पड़ रहे हैं। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आयुक्त ने कहा है कि निगम द्वारा उक्त निर्माण तोड़ने के लिए मकान-दुकान मालिकों से 15 हजार रुपए प्रति घंटे के हिसाब से राशि भी वसूलेगी। इसके लिए सभी को नोटिस दिए जा रहे हैं।

महापौर भी दे चुके हैं हिदायत

बता दें कि, एक दिन पूर्व ही महापौर प्रहलाद पटेल क्षेत्र का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने रहवासियों से कहा था कि जो भी अपना अतिक्रमण 8 मार्च (रविवार) तक नहीं हटाएंगे उनके अतिक्रमण 9 मार्च से जेसीबी, पोकलेन व गैंग के माध्यम से हटाए जाएंगे। पटेल ने बताया था कि चांदनी चौक से बाजना बस स्टैण्ड तक का फोरलेन सड़क अतिशीघ्र बनाया जाना है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। मास्टर प्लान अनुसार फोरलेन सड़क की चौड़ाई 18 मीटर रहेगी। इसमें डिवाइडर व पैदल चलने के लिए दोनों तरफ फुटपाथ का निर्माण भी किया जाना है।

[also_read ids="1608,401,5229,2072" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 10 Mar 2026 01:18:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
भ्रष्टाचार पर चोट ! पंचायत सचिव 4500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन नामांतरण और नक्शा पास करने के लिए मांगी थी घूस https://acntimes.com/corruption-in-ratlam-panchayat-secretary-arrested-taking-bribe https://acntimes.com/corruption-in-ratlam-panchayat-secretary-arrested-taking-bribe एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने जिले के पंचायत सचिव सत्यनारायण सेन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सेन ने रतलाम स्थित मां विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में स्थित जमीन का नामांतरण और नक्शा पास करने के लिए घूस मांगी थी।

[follow_us]

लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल के अनुसार फरियादी प्रेम जैसवार ने 18 फरवरी 2026 को लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। जैसवार ने बताया था कि उन्होंने रतलाम शहर की मां विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में दो भूखंड क्रमांक B-41 एवं B-96 खरीदे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत कनेरी में उक्त भूखंडों का नामांतरण करवाने तथा भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करवाने के लिए आवेदन किया। इसके लिए पंचायत सचिव आरोपी सत्यनारायण सेन ने उनसे 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

[also_read ids="4540,4083,3361,3141" title="ये भी पढ़ें"]

घर में लिए रिश्वत के रुपए और पकड़ा गया

लोकायुक्त की टीम द्वारा उक्त शिकायत की तकनीकी आधार पर तस्दीक की गई। पुष्टि होने पर लोकायुक्त एसपी आनंद यादव के निर्देशानुसार टीम गठित कर आरोपी पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई। चूंकि पंचायत सचिव द्वारा आवेदक जैसवार को रिश्वत की राशि लेकर सोमवार को अपने तेजानगर स्थित निवास पर बुलाया था। इसके चलते लोकायुक्त की टीम ने शाम को ही पंचायत सचिव के निवास के आसपास पोजिशन ले ली। रात करीब 8.00 बजे जैसे ही पंचायत सचिव सेन ने जैसवार से रिश्वत के 4500 रुपए लिए और अपनी टेबल पर रखे तभी टीम ने धावा बोल दिया और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

[also_read ids="4846,4814,5409,4654" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने दिया कार्रवाई को अंजाम

पंचायत सचिव को रिश्वत लेते ट्रैप करने वाली टीम में लोकायुक्त उज्जैन के डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक श्याम शर्मा, संजीव कुमारिया और इसरार शामिल रहे।

]]>
Mon, 09 Mar 2026 22:53:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
सिंधी कवयित्री सम्मेलन में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, सभी संगठनों में 33 फीसदी पद महिलाओं को देने का सुझाव https://acntimes.com/ratlam-international-womens-day-sindhi-poetess-conference-organized https://acntimes.com/ratlam-international-womens-day-sindhi-poetess-conference-organized अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रतलाम में हुआ अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) को भारतीय सिंधु सभा, रतलाम के सहयोग से सिंधी साहित्य अकादमी (म.प्र. संस्कृति परिषद, भोपाल) द्वारा रतलाम में अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला शक्ति को समर्पित समारोह के दौरान देशभर की सिंधी समाज की कवयित्रियों ने रचनापाठ किया। इस मौके पर समाज की सेवाभावी महिलाओं का अभिनंदन किया गया। समाजजन ने आयोजन स्थल पर ही T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भी देखा।

आयोजन श्री गुरु नानक भवन, संत कंवरराम सिंधु नगर, विरियाखेड़ी रतलाम में आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि रतलाम रेल मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिना केवलरामानी रहीं। विशेष अतिथि के रूप में सिंधी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष राजेश कुमार वाधवानी, राजू मलकानी, भारतीय सिंधु सभा रतलाम के कार्यवाहक अध्यक्ष जय टेकचंदानी, हासी शिवानी, डॉ. नीलेश वाधवानी, शहीद हेमू कालानी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरालाल करमचंदानी एवं भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) विनोद करमचंदानी मंचासीन रहे।

[follow_us]

शुरुआत भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात भारतीय सिंधु सभा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल, माला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। प्रारंभ में भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष राजू मलकानी ने सम्मेलन की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों एवं समाजजन का स्वागत किया।

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

मुख्य अतिथि केवलरामानी ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया तथा आयोजकों की सराहना की। विशेष अतिथि सिंधी साहित्य अकादमी अध्यक्ष राजेश वाधवानी ने कहा कि भविष्य में भारतीय सिंधु सभा और सिंधी साहित्य अकादमी मिलकर समाज और साहित्य के उत्थान के लिए ऐसे अनेक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) विनोद करमचंदानी ने समाज की सभी अग्रणी संस्थाओं से निवेदन किया कि आने वाले समय में प्रत्येक संस्था में महिलाओं की कम से कम 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि महिला शक्ति को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

काव्यपाठ से किया मंत्रमुग्ध, सेवा का सम्मान हुआ

कार्यक्रम में देशभर से आईं प्रतिष्ठित सिंधी कवयित्रियों ने अपनी भावपूर्ण और ओजस्वी काव्य प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारतीय सिंधु सभा द्वारा समाज की सेवाभावी महिलाओं का सम्मान किया गया। सहयोग, समर्पण और मेहनत से समाज सेवा में विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉ. सुनीता वाधवानी, हासी शिवानी, उषा कोटवानी, कांता लालचंदानी, आशा जोतवानी, भागेश्वरी लालवानी, जया परियानी, सुमित्रा आवतानी, आशा गुरुनानी, पुष्पा, लाजवंती धनवानी तथा बेबी जियाना कटारिया शामिल हैं।

[also_read ids="4120,2819" title="ये भी पढ़ें"]

बड़ी स्क्रीन पर देखा फाइनल मुकाबला

भारतीय सिंधु सभा रतलाम के महामंत्री हरीश करनानी ने बताया कि समारोह के समापन पर उपस्थितजन ने टी-20 क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच बड़ी स्क्रीन पर सामूहिक रूप से आनंद लिया। भारत की जीत के साथ ही सभागार में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने उत्साहपूर्वक भारत की जीत का जश्न मनाया। आभार प्रदर्शन भारतीय सिंधु सभा रतलाम के कार्यवाहक अध्यक्ष जय टेकचंदानी द्वारा सभी अतिथियों, कवयित्रियों, समाजजनों तथा प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन किया गया।

[follow_us]

]]>
Mon, 09 Mar 2026 21:28:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
पत्रकार रमेश सोनी के पिता एवं स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल सोनी का निधन, समाजजन और विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि https://acntimes.com/ratlam-shyamlal-soni-passes-away https://acntimes.com/ratlam-shyamlal-soni-passes-away एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व सह सचिव वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी के पिता श्यामलाल सोनी का निधन हो गया। वे श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी (पूर्व अध्यक्ष स्वर्णकार समाज) के पुत्र थे। दिवंगत सोनी स्वयं भी समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं।

श्यामलाल सोनी विगत 1 सप्ताह से निजी अस्पताल में उपचाररत थे। वे राजेश सोनी, कमलेश सोनी के पिता, रॉबिन, क्रिस के दादा, शिवांश के परदादा तथा स्व. राजेन्द्र, स्व. कृष्णगोपाल, महेश एवं दिनेश सोनी के बड़े भाई थे। रतलाम सहित प्रदेश-भर के स्वर्णकार समाज और अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

[follow_us]

इन्होंने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज, श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास, मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी युवा मंच, मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार महिला मंडल, माताजी निर्माण समिति, गोठ समिति, मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज, अखिल भारतीय मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, अखिल भारतीय मेढ़ क्षत्रिय महिला मंडल, रतलाम सराफा एसोसिएशन, रतलाम प्रेस क्लब, आंचलिक पत्रकार संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं।

]]>
Mon, 09 Mar 2026 20:38:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
संस्कारों की महिमा ! जो कार्य संस्कार कर सकते हैं, वे सरकार के लिए भी संभव नहीं हैं& प्रमोद बार्छे https://acntimes.com/ratlam-gayatri-parivar-district-coordination-committee-reorganization https://acntimes.com/ratlam-gayatri-parivar-district-coordination-committee-reorganization एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण की जो प्रक्रिया और उद्देश्य समझाया था, उसे जीवन में उतारना अत्यावश्यक है। संस्कारों की शिक्षा पहले परिवार में मिलती है और जो कार्य संस्कार कर सकते हैं, वो सरकार द्वारा भी संभव नहीं है। अतः अपनी संस्कृति और संस्कारों की गौरव गरिमा का भान हम सभी को होना चाहिए।

यह बात गायत्री परिवार के मुख्यालय शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के प्रतिनिधि प्रमोद बार्छे ने रतलाम में संपन्न हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार रतलाम की जिला समन्वय समिति के पुनर्गठन के दौरान कही। आयोजन गायत्री शक्तिपीठ डोंगरेधाम शंकरगढ़ पर शान्तिकुञ्ज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह आयोजन में उभरे संकल्पों को पूर्ण करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के सभी जिलों में गायत्री परिवार की जिला शाखाओं की तहसील एवं जिला समन्वय समितियों का पुनर्गठन कार्यक्रम हो रहा है। इसी तारतम्य में रतलाम में हुए आयोजन में उज्जैन उपजोन समन्वयक प्रभाकर सोनोने, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ समन्वयक विवेक चौधरी उपस्थित रहे। अध्यक्षता गायत्री परिवार ट्रस्ट रतलाम के पातीराम शर्मा ने की।

[also_read ids="1148,2300" title="ये भी पढ़ें"]

परिजन दायित्व बोध के साथ युग निर्माण में दें योगदान- चौधरी

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय समन्वयक विवेक चौधरी ने परिजनों से आग्रह किया कि हर परिजन अपने जिम्मेदारी को समझे और दायित्व बोध के साथ यथासंभव युग निर्माण के विशिष्ट अभियान में अपना योगदान अवश्य दें। उज्जैन उपझोन समन्वयक प्रभाकर सोनोने ने पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सत्संकल्प पाठ के माध्यम से परिजन के समर्पित प्रयासों एवं सेवाओं की विवेचना करते हुए भविष्य की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला।

समिति में इन्हें मिले दायित्व

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ देवपूजन एवं अतिथियों को मंगल तिलक लगाकर किया गया। बाद में सर्वसहमति से 15 सदस्यीय नवीन जिला समन्वय समिति का गठन किया गया। इसमें दामोदर शर्मा (धराड़) को पुनः जिला समन्वयक का दायित्व दिया गया। मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा को पदेन सहसमन्वयक के, डॉ. आई. पी. त्रिवेदी सहसमन्वयक की जिम्मेदारी दी गई। जिले की 9 तहसीलों के प्रतिनिधियों संजय गुप्ता (जावरा), रोहित शर्मा (गोलू), योगेश पाटीदार, राधेश्याम बोड़ाना, कांतिलाल राठौड़, मुकेश परमार, प्रहलाद गेहलोत, निशा धनोतिया, यश देराश्री को विभिन्न अभियानों का दायित्व सौंपा। गोपाल सिंह तोमर तथा महिला मंडल की प्रेमलता साहू एवं ऋतु सैनी का भी जिला समन्वय समिति के सदस्य के रूप में चयन किया गया। सभी प्रतिनिधियों का मंगल तिलक कर अभिनंदन किया गया।

[also_read ids="3551,3710" title="ये भी पढ़ें"]

ये उपस्थित रहे

कार्यक्रम में गायत्री परिवार उज्जैन उपझोन समन्वय समिति सदस्य अर्जुन सिंह चौहान (रतलाम) और मंजुला पालीवाल (रिंगनोद) के अलावा मदनमोहन साहू, लालशंकर पाटीदार, महेश चौहान, सुरेंद्र जोशी, निर्भयराम पाटीदार, सुरेंद्र ठाकुर, कुसुम चौहान, हेमा शर्मा, शशि त्रिवेदी, आशा उपाध्याय, अलकनंदा भावसार आदि सहित रतलाम शहर, ग्रामीण, रावटी बाजना, सैलाना, ताल, जावरा, आलोट, पिपलौदा के गायत्री परिजन भी उपस्थित रहे।

[follow_us]

]]>
Sun, 08 Mar 2026 00:11:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
शांति के लिए सतर्कता ! रंगपंचमी की गेर के लिए पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, ड्रोन कैमरे से की सुरक्षा की समीक्षा https://acntimes.com/ratlam-rangpanchami-on-march-8-ger-route-ready https://acntimes.com/ratlam-rangpanchami-on-march-8-ger-route-ready एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रंगपंचमी का पर्व रविवार को रतलाम शहर सहित पूरे जिले में परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दिन रंगारंग गेर का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई व्यवधान न हो इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा रूट प्लान तैयार किया गया है। शांति के लिए सतर्कता बदलते हुए पुलिस अधिकारियों ने रूट का निरीक्षण किया और ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की।

[follow_us]

एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार घनघोरिया के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने गैर के निर्धारित रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान संपूर्ण मार्ग का ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी निरीक्षण कर सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण की दृष्टि से आवश्यक बिंदुओं का आकलन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मार्ग के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने आयोजन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

[also_read ids="5451,5463,4668,5471" title="ये भी पढ़ें"]

यह रहेगा गेर का रूट

गेर धानमण्डी से प्रारंभ होकर गणेश देवरी, न्यू क्लॉथ मार्केट, जमनालाल स्वीट्स, महालक्ष्मी मंदिर के सामने, घांस बाजार चौराहा, चौमुखी पुल, चाँदनी चौक, तोपखाना, हरदेवलाला पीपली, रानी जी का मंदिर, नाहरपुरा चौराहा होते हुए डालूमोदी चौराहा पहुंचकर समाप्त होगी।

[follow_us]

अफवाहों पर न दें ध्यान, पुलिस को दें सूचना

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व को शांति, सौहार्द एवं अनुशासन के साथ मनाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार रंगपंचमी पर शहर में शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा ड्रोन, सीसीटीवी एवं अन्य आधुनिक संसाधनों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी।

]]>
Sat, 07 Mar 2026 21:46:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
महत्वपूर्ण सूचना ! सिंधी समाज के कवयित्री सम्मेलन का समय बदला, T&20 विश्वकप के फाइनल मैच के कारण लिया निर्णय https://acntimes.com/ratlam-sindhi-poetess-conference-timing-changed https://acntimes.com/ratlam-sindhi-poetess-conference-timing-changed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय सिंधु सभा की रतलाम इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) को आयोजिक अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का समय बदलने का निर्णय लिया है। समाज ने यह निर्णय इसी दिन होने वाले T-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच के कारण लिया गया है।

[also_read ids="5472,5471" title="ये भी पढ़ें"]

भारतीय सिंधु सभा के विनोद करमचंदानी ने एसीएन टाइम्स को बताया कि 8 मार्च (रविवार) को महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरु नानक भवन, संत कंवरराम सिंधु नगर, बिरियाखेड़ी रोड, रतलाम में होने वाले आयोजन का समय पहले शाम 7.00 बजे से रखा गया था जो कि अब एक घंटे पहले शाम 6.00 बजे ही शुरू हो जाएगा। इसमें देश की प्रतिष्ठित कवयित्रियां काव्यपाठ करेंगे। इस दौरान समाज की सेवाभावी महिलाओं का सम्मान भी होगा।

[follow_us]

बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे मैच

करमचंदानी के अनुसार 8 मार्च को ही अहमदाबाद में क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मैच होने वाला है जिसमें भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगी। सभी समाजजन इस स्पर्धा को लेकर काफी उत्सुक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कवयित्री सम्मेलन के समय में बदलाव किया गया है। करमचंदानी ने बताया कि आयोजन स्थल पर ही बड़ी टीवी स्क्रीन भी लगाई जा रही है। इसमें क्रिकेट के फाइनल मुकाबले का प्रसारण देखा जा सकेगा।

]]>
Sat, 07 Mar 2026 21:06:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
महिला शक्ति सम्मान ! रतलाम में अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन महिला दिवस (8 मार्च) पर, देशभर की 11 कवयित्रियां करेंगी रचना पाठ https://acntimes.com/sindhi-poetess-conference-in-ratlam-on-march-8 https://acntimes.com/sindhi-poetess-conference-in-ratlam-on-march-8 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को रतलाम में अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का आयोजन होगा। महिला शक्ति सम्मान के तहत हो रहे इस अनूठे आयोजन में देशभर की 11 प्रतिष्ठित कवयित्रियां काव्यपाठ करेंगे।

[follow_us]

सिंधी कवयित्री सम्मेलन का आयोजन सिंधी साहित्य अकादमी (मप्र संस्कृति परिषद, भोपाल) द्वारा भारतीय सिंधु सभा रतलाम के सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से श्री गुरु नानक भवन, संत कंवरराम सिंधु नगर, विरियाखेड़ी रोड, रतलाम में होगा। राजेश कुमार वाधवानी (निदेशक- सिंधी साहित्य अकादमी, म.प्र.) के मार्गदर्शन और निर्देशन में हो रहे आयोजन की मुख्य अतिथि रतलाम रेल मंडल की वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हिना केवलरमानी होंगी।

ये कवयित्रियां देंगी प्रस्तुति

रश्मि रामाणी (इंदौर), डॉ. नादिया मसंद (इंदौर), नीलू मेघ (रायपुर), सुनीता मोहिनाणी (अहमदाबाद), हिना अगणानी (इंदौर), डॉ. दीक्षिता अजवाणी (जयपुर), प्रिया बछाणी (मुंबई), डॉ. रेखा सचदेव (पुणे), द्रोपदी चंदनाणी (संत हिरदाराम नगर), योग्यता इसरानी (निवाई), ममता पारवानी (नागपुर)।

[also_read ids="4508,4153" title="ये भी पढ़ें"]

महिलाओं का सम्मान भी होगा

सिंधी कवि सम्मेलन का आयोजन महिला शक्ति का सम्मान, सिंधी भाषा एवं साहित्य का संवर्धन तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान सेवाभावी महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। भारतीय सिंधु सभा परिवार ने सभी सिंधी समाजजन एवं साहित्य प्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

]]>
Sat, 07 Mar 2026 04:26:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
धर्म&संस्कृति ! रतलाम में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने मनाया फाग उत्सव, भजनों और होली गीतों के साथ उड़ा गुलाल https://acntimes.com/ratlam-kanyakubj-brahmin-samaj-celebrated-phag-utsav https://acntimes.com/ratlam-kanyakubj-brahmin-samaj-celebrated-phag-utsav एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री परशुराम कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की रतलाम जिला इकाई ने होली पर्व के उपलक्ष्य में फाग उत्सव मनाया। भक्ति संगीत और होली गीतों ने उत्सव का उल्लास दो गुना कर दिया। समाजजन ने गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने मौजूदा दौर में एकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

श्री परशुराम कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा फाग उत्सव का आयोजन शहर की ऐरावत हिल्स के प्राकृतिक वातावरण में किया गया था। सर्वप्रथम पदाधिकारियों ने आयोजन में सहभागी बने सभी समाजजन का गुलाल लगाकर अभिवादन किया और होली पर्व की बधाई दी। इसके बाद भजन मंडली ने भजनों और होली गीतों की प्रस्तुत दी जिस पर समाज की महिलाएं झूम उठीं जिन पर समाज के सदस्यों द्वारा पुष्पवर्षा की गई।

[follow_us]

कोई झूला झूला तो किसी ने ली सेल्फी

उत्सव को लेकर सदस्यों का उल्लास देखते ही बना। बच्चे जहां झूले झूलते नजर आए तो महिलाओं ने अलग-अलग स्टाइल में फूल की पंखुड़ियां और गुलाल उड़ा कर रीलें बनाईं। सेल्फी का दौर भी खूब चला। वहीं पुरुषों ने इस मौके पर समाजिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया।

[also_read ids="4559,4676,4888,5103" title="ये भी पढ़ें"]

संगठन की एकता पर दिया बल

सभा का आयोजन भी हुआ इसमें गुजराती समाज हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य संजय राज दुबे ने समाज को संगठित करने के लिए पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहाना की। उपस्थित अपेक्षानुरूप नहीं होने पर चिंता जाहिर भी जाहिर की और भविष्य में उतरोत्तर वृद्धि का आह्वान किया।

[follow_us]

समाज अध्यक्ष कौशल किशोर द्विवेदी और महिला इकाई अध्यक्ष रक्षा मिश्रा ने उपस्थितजनों से समाज के अन्य लोगों को भी जोड़ने के लिए कहा। पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला ने भी संबोधित किया। सुनील दुबे ने समाज के आयोजनों के लिए लाउडस्पीकर सेट भेंट करने की घोषणा की।

[also_read ids="5250,5245,5108,4469" title="ये भी पढ़ें"]

संचालन करते हुए डॉ. मुनींद्र दुबे ने समाजन द्वारा धर्मशाला की स्थापना के प्रयास की जानकारी दी। आभार पूर्णिमा तिवारी ने माना।

]]>
Sat, 07 Mar 2026 03:15:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
मासूमों के निवाले पर डाका ! आंगनवाड़ियों में बच्चों को नहीं मिला पर्याप्त भोजन तो कहीं 6 माह में सिर्फ 3 बार ही मिला, कलेक्टर की हिदायत पर हुई जांच तो मिली लापरवाहियां https://acntimes.com/ratlam-negligence-in-anganwadis-childrens-food-Snatched https://acntimes.com/ratlam-negligence-in-anganwadis-childrens-food-Snatched एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कागजों पर आंकड़े बढ़ाने में व्यस्त महिला एवं बाल विकास विभाग का अमला मासूमों के निवाले पर डाका डालने से भी नहीं चूक रहा। जिले में किसी आंगनवाड़ी में 6 माह में सिर्फ 3 बार बच्चों को भोजन दिया गया तो कहीं रोज ही कम परोसा जा रहा है। यानी जिन बच्चों को पर्याप्त आहार ही नहीं मिल रहा, उनके पोषण और पोषित होने की बात करना तो बेमानी ही है। भला हो कलेक्टर मिशा सिंह जिनकी हिदायत के बाद विभाग के जिम्मेदार आंगनवाड़ियों में झांकने निकले तो लापरवाहियां उजागर होनी शुरू हो गईं।

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर विकसित व्यवस्था के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजनाओं में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की शुक्रवार को आकस्मिक जांच की गई। अधिकारियों द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण के दौरान पाड़लिया घाटा जोधपुरा गांव के गंगा स्वयं सहायता समूह द्वारा सांझा चूल्हा योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण आहार नियमित रूप से प्रदाय नहीं किया जाने की बात सामने आई। इससे गंगा स्वयं सहायता समूह का बाजना परियोजना से किया गया अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।

[also_read ids="3275,3500,3940,4940" title="ये भी पढ़ें"]

9 पर्यवेक्षकों का वेतन राजसात, 13 समूहों की राशि काटी

इसके अलावा जिले की अनेक आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषण आहार का निर्धारित मेनू चस्पा नहीं होने एवं सफाई का स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। पोषण आहार वितरण में भी अनियमितता पाई गई। इसके अलावा हितग्राहियों के मान से भोजन की मात्रा अपर्याप्त दी जाने तथा गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होने की बात भी सामने आए। इसके चलते कलेक्टर के आदेश पर 9 आंगनवाड़ी केन्द्रों की पर्यवेक्षकों का एक-एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया गया। 1 पर्यवेक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही जिले के 13 स्थानीय स्व सहायता समूहों की एक दिवस की पोषण आहार की राशि काटी गई है।

इनका वेतन किया राससात

आंगनवाड़ी केन्द्र गढ़ी सैलाना की पर्यवेक्षक कंचन त्रिवेदी, आंगनवाड़ी केन्द्र जाम्बूड़िया सैलाना की पर्यवेक्षक अनीता खांदल, नई आबादी भूतेड़ा जावरा ग्रामीण की ममता शर्मा, कलसिया-2 आलोट एवं लक्ष्मीपुरा आलेट की पर्यवेक्षक धापू मालवीय, डॉट की पुलिया रतलाम शहर-1 एवं नजरअली की चाल रतलाम शहर-1 की पर्यवेक्षक हेमलता वासेन, भाटों का वास रतलाम शहर-2 की पर्यवेक्षक लक्ष्मी पंवार एवं आंगनवाड़ी केन्द्र अशोकनगर-1 रतलाम शहर-2 की पर्यवेक्षक मालती शर्मा का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया गया।

[also_read ids="5355,5333,4947,1620" title="ये भी पढ़ें"]

इन समूहों की राशि काटी

आंगनवाड़ी केन्द्र कलसिया के राधा स्व सहायता समूह, लक्ष्मीपुरा के स्वतंत्रता स्व सहायता समूह, डाट की पुलिया फ्रीगंज रतलाम के भेरूनाथ स्व सहायता समूह त्रिपोलिया गेट, नजरअली की चाल के भेरूनाथ स्व सहायता समूह, त्रिपोलिया गेट डोंगरा नगर-02 के नेहा स्व सहायता समूह (जावरा रोड रतलाम), नई आबादी पिपलौदा के शुभम स्व सहायता समूह, भाटखेड़ी के दिव्यमाला आजीविका स्व सहायता समूह, अर्जला के सांवलिया स्व सहायता समूह, नई आबादी भूतेड़ा के महावीर स्व सहायता समूह, गढ़ी खाखरापाड़ा के जय संतोषी मां स्व सहायता समूह, जांबुड़िया पार्वती स्व सहायता समूह, अशोकनगर-01 के सोमू स्व सहायता समूह (तेजा नगर रतलाम), रुंडी का टापरा के कृष्णा स्व सहायता समूह का एक दिवस के पोषण आहार की राशि का देयक अमान्य कर राशि काटी गई है।

6 माह में सिर्फ 3 बार भेजा भोजन

आंगनवाड़ी केन्द्र जांबुड़िया (बेड़दा) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में यहां अत्यधिक अंसतोषजनक स्थित पाई गई। पता चला कि अनुबंधित स्व सहायता समूह द्वारा छः माह में सिर्फ तीन बार भोजन भेजा गया। भोजन नहीं आने से केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बच्चों को पोषण आहार नियमित रूप से प्रदाय नहीं किया जा रहा है। इससे महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बेड़दा परिक्षेत्र पर्यवेक्षक अनीता खांदल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसका लिखित जवाब 03 कार्यदिवस के अंदर प्रस्तुत नहीं करने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

]]>
Fri, 06 Mar 2026 20:58:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिवार ने किया अभिनंदन https://acntimes.com/ratlam-banesingh-dodiya-retired https://acntimes.com/ratlam-banesingh-dodiya-retired एसीएन टाइम्स @ रतलाम । समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बनकर अपना दायित्व निभाना बहुत उल्लेखनीय होता है। यह उल्लेखनीय दायित्व बनेसिंह डोडिया ने निभाया है, जिनके कार्य की संस्थान प्रशंसा करता है।

उक्त विचार केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रतलाम के प्राचार्य आर. डी. चंदेल, मालवीय, पी. एन. जोशी, रवि खरेटिया, अनीक त्रिपाठी एवं स्टाफ सदस्यों ने बनेसिंह डोडिया की सेवा निवृत्ति पर व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि डोडिया ने समर्पण, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के साथ 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्ति ग्रहण की। डोडिया ने अपने दीर्घ सेवाकाल में कर्तव्यपरायणता, समयपालन तथा संस्थान के प्रति पूर्ण निष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सदैव विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखते हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली में ईमानदारी, सादगी एवं समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता रहा।

[follow_us]

मार्गदर्शन और सहयोग प्रेरणा देगा

वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने संगठन के आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के लिए एक सकारात्मक वातावरण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये उपस्थित रहे

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों सहित परिवार के सदस्य कालू सिंह डोडिया, सुरेन्द्र सिंह डोडिया, जय नारायण, किशोर सिंह, दिलीप सिंह, नरेन्द्र सिंह डोडिया एवं स्नेहीजन उपस्थित थे। संचालन पी. एन. जोशी ने किया।

[follow_us]

]]>
Fri, 06 Mar 2026 19:48:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
एमपी ट्रांसको में लाइनमैन दिवस पर प्रदेश के लाइनमैन होंगे सम्मानित https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B4%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B4%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 Thu, 05 Mar 2026 16:58:44 +0530 Niraj Kumar Shukla खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली और भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B4%C2%B1&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B4%C2%B1&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 Thu, 05 Mar 2026 16:58:43 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रदेश की इंटरनेशनल रेसलर सुश्री प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेश वापसी के प्रयास हुए सफल https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B3&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B3&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 Thu, 05 Mar 2026 16:58:42 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B1%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B1%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 Thu, 05 Mar 2026 16:58:41 +0530 Niraj Kumar Shukla प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B1%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B1%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 Thu, 05 Mar 2026 16:58:40 +0530 Niraj Kumar Shukla हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B1%C2%B9&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B1%C2%B9&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 Thu, 05 Mar 2026 16:58:40 +0530 Niraj Kumar Shukla बड़ी खबर ! जज की पत्नी की ट्रेन के टॉयलेट में मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला शव, जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे दंपती https://acntimes.com/Jjudges-wife-dies-in-train-toilet https://acntimes.com/Jjudges-wife-dies-in-train-toilet एसीएन टाइम्स @ रतलाम। कांचीगुड़ा - भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 17606 के टॉयलेट में एक जज की पत्नी की मौत होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना के वक्त जज भी ट्रेन में ही सफर कर रहे थे। टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार राजस्थान अतिरिक्त जिला जज राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान कांचीगुड़ा - भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 17606 से जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे। दोनों अलग-अलग अनारक्षित कोच में थे। ट्रेन निंबाहेड़ा पहुंचने से पहले उषा चौहान ने पति को मोबाइल फोन पर कॉल किया। उन्होंने बताया कि वे वॉशरूम (टॉयलेट) जा रही हैं। कुछ देर बाद ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पर रुकती तो जज चौहान नीचे उतर गए, लेकिन पत्नी कोच से नहीं आईं।

[follow_us]

रेलवे पुलिस को दी सूचना

पत्नी ट्रेन से नहीं उतरीं तो जज को चिंता हुई। उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना दी। रेलवे पुलिस ने ट्रेन को मंदसौर में रुकवाया। वहां भी उषा का पता नहीं चला। कुछ देर बाद ट्रेन चल दी। इससे जज की चिंता और बढ़ गई। बाद में पुलिस ने उषा के मोबाइल लोकेशन निकाली तो वह ट्रेन में ही पता चली। इससे जावरा में ट्रेन रुकवा कर पुलिस ने टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा तो सब दंग रह गए।अंदर उषा चौहान का शव पड़ा था। शव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने साइलेंट अटैक से मौत की आशंका जताई।

[follow_us]

]]>
Thu, 05 Mar 2026 15:50:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! मध्यप्रदेश में फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री घोषित, मप्र के वाणिज्यकर विभाग मंत्रालय का आदेश https://acntimes.com/film-shatak-declared-tax-free-in-madhya-pradesh https://acntimes.com/film-shatak-declared-tax-free-in-madhya-pradesh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय ने फिल्म शतक को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन ने इस फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। यानी अब इस फिल्म को देखने पर दर्शकों को इंटरटेनमेंट टैक्स नहीं देना होगा।

मध्यप्रदेश शासन के वाणिज्य कर विभाग मंत्रालय द्वारा जारी पत्र क्रमांक CT/7/0001/2026-Sec-1-05(CT) में बताया गया है कि आशीष मल्ल द्वारा निर्देशित हिन्दी फीचर फिल्म "शतक संघ के 100 वर्ष" को राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) से मुक्त कर दिया है। इससे फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स द्वारा उक्त फिल्म के लिए राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) की धनराशि को घटाकर दर्शकों को टिकट विक्रय किया जाएगा। फिल्म प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी।

[also_read ids="5377,2299,752,501" title="ये भी पढ़ें"]

यह भी दिया आदेश

जारी आदेश में बताया गया है कि सेवा प्रदाय पर देय एवं भुगतान किए गए राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के अंश के बराबर की राशि की राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी। प्रतिपूर्ति की राशि मुख्य लेखा शीर्ष 2040 से विकलनीय होगी। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स द्वारा दिनांक 03-03-2026 से 01-04-2026 में दर्शकों से राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) की धनराशि वसूल की गई हो, तो ऐसी राशि वापसी योग्य नहीं होगी। इस आदेश के क्रियान्वयन से संबंधित निर्देश पृथक से आयुक्त, वाणिज्यिक कर, मध्यप्रदेश, इंदौर द्वारा जारी किए जाएंगे।

[follow_us]

इस कारण किया गया टैक्स फ्री

शासन के अनुसार बता दें कि, फिल्म 19-02-2026 को रिलीज हुई थी। इसके कथानक, समाज उपयोगी गुणों तथा सांस्कृतिक उत्थान के दृष्टिगत फीचर फिल्म के मध्य प्रदेश में प्रदर्शन की अवधि दिनांक 03-03-2026 से 01-04-2026 तक के लिए टैक्स फ्री किया गया है। इस सेवा प्रदाय पर मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (क्रमांक 19 सन् 2017) के अधीन राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य राशि की प्रतिपूर्ति करते हुए सिने-दर्शकों को उक्त राशि की छूट प्रदान की गई है।

[also_read ids="5403,5140,725,176" title="ये भी पढ़ें"]

क्या है फिल्म शतक में

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का यह शताब्दी वर्ष (1925-2025) है। संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में की की थी। फिल्म शतक की कहानी भी यहीं से शुरू होती है और विषयवस्तु संघ के इतिहास, विचारधारा और विकास पर केंद्रित है।
  • फिल्म संघ के एक छोटे से समूह से लेकर एक विशाल संगठन बनने की यात्रा तथा उसके सामाजिक योगदान, बलिदान और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को दिखाया गया है। 
  • संघ के दूसरे सर संघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (श्री गुरुजी) के समय के दौरान की और संगठन की विचारधारा को भी केंद्र में रखा गया है।
  • महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ पर लगाए गए प्रतिबंध, आजादी के समय की चुनौतियों के साथ ही तत्कालीन राजनीतिक माहौल का चित्रण भी फिल्म में किया गया है।
  • फिल्म के निर्माता (Producers) वीर कपूर (Veer Kapoor), आशीष तिवारी (Ashish Tiwari) और निर्देशक (Director) आशीष मल (Ashish Mall) हैं। इसके प्रमुख कलाकार (Cast) सचिन पिलगांवकर (Sachin Pilgaonkar) और गोविंद पांडेय (Govind Pandey) हैं। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आवाज (voice-over) दी है।
  • फिल्म के निर्माण में AI (Artifical Intelligence) और VFX (Visual Effects) का बेहतर उपयोग किया गया है। यह एक प्रकार की संतुलित दस्तावेजी (documentary) प्रस्तुतित है।

[follow_us]

]]>
Tue, 03 Mar 2026 23:46:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B8%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B8%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 Tue, 03 Mar 2026 21:17:37 +0530 Niraj Kumar Shukla मऊगंज के डायल 112 हीरोज https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B8%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B8%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 Tue, 03 Mar 2026 21:17:36 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 Tue, 03 Mar 2026 21:17:34 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B5%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B5%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 Tue, 03 Mar 2026 21:17:33 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 Tue, 03 Mar 2026 21:17:32 +0530 Niraj Kumar Shukla होली पर सरकार का उपहार ! MP के शासकीय कर्मचारियों का 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ेगा, अप्रैल से केंद्र सरकार के समान मिलने लगेगा भत्ता https://acntimes.com/mp-government-gift-on-holi https://acntimes.com/mp-government-gift-on-holi एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव की सरकार ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि का निर्णय लिया है। इससे अब मप्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान हो जाएगा। यह वृद्धि अप्रैल से लागू होगी और बढ़ा हुआ वेतन मई से मिलने लगेगा।

मप्र सरकार की कैबिनेट की बैठक रविवार को प्रदेश के बड़वानी जिले में संपन्न हुई। किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित इस बैठक में कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी है। उन्होंने कहा कि, आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर 58 प्रतिशत करने का निर्णय किया है। सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।

[follow_us]

पेंशनरों को भी मिलेगा 58 फीसदी भत्ता

कैबिनेट ने राज्य के पेंशनरों को भी राहत दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पेंशनर्स को जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58 प्रतिशत का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी को होली पर्व की बधाई भी दी।

किसानों के लिए 27 हजार 746 करोड़ खर्च होंगे

कैबिनेट में विशेष रूप से बड़वानी जिले की कृषि शक्ति को नया आयाम देने वाले दो माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं तथा एक आधुनिक कृषि मंडी के निर्माण की मंजूरी दी गई है। सीएम मोहन यादव के अनुसार किसानों के कल्याण के लिए 6 विभागों की 16 योजनाओं के लिए अहम् फैसले लिए गए हैं। इन पर सरकार 27 हजार 746 करोड़ रुपए खर्च करेगी। पिछली बार भगोरिया उत्सव में की गई घोषणा पानसेमल और वारणा को भी आज कृषि कैबिनेट में पूरा किया गया है। यानी सच्चा वादा - पक्का काम, यह हमारी सरकार की पहचान।

[follow_us]

बड़वानी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

  • बड़वानी में आधुनिक नवीन कृषि उपज मंडी बनाई जाएगी।
  • बड़वानी में खेतिया कृषि उपज मंडी को आदर्श कृषि उपज मंडी बनाएंगे।
  • वरणा ओर पानसेमल माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को मंजूरी।
  • भीलटदेव क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • सरसों फसल को भावांतर योजना में शामिल करने को मंजूरी।
  • मछली उत्पादन से जुड़े कारोबार में निवेश को लेकर नई मत्स्य पालन नीति लाने की तैयारी। 218.50 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
  • नई नीति में मछली उत्पादकों को कोल्ड चेन में निवेश, मार्केटिंग स्ट्रक्चर तैयार करने, रेफ्रिजरेटेड वैन खरीदने और मछलियों के फीड प्लांट लगाने पर सब्सिडी का प्रावधान होगा।
  • महाविद्यालयों में एग्रीकल्चर सब्जेक्ट पढ़ाने की तैयारी।
  • नेशनल शूटिंग चैंपियन वैष्णवी माहुले के पिता को शूटिंग अकादमी के लिए सीएम ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • सहकारी विभाग की अलग-अलग 4 योजनाओं के माध्यम से 8186 करोड़ की राशि का व्यय वित्त विभाग पर आएगा।
]]>
Mon, 02 Mar 2026 21:07:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद https://acntimes.com/cabinet-minister-chetan-kashyap-welcomed-the-approval-of-loan-to-rda https://acntimes.com/cabinet-minister-chetan-kashyap-welcomed-the-approval-of-loan-to-rda एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) को 25 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत होने पर रतलाम नगर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से भेंटकर उनका स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। ऋण स्वीकृति से बजट की कमी से अटकी ट्रांसपोर्ट नगर सहित रतलाम विकास प्राधिकरण की अन्य योजनाओं को अब गति मिलेगी। इससे रतलाम के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

[also_read ids="5432,4861" title="ये भी पढ़ें"]

ट्रांसपोर्ट नगर सहित रतलाम विकास प्राधिकरण की सभी योजनाओं को गति देने के लिए कैबिनेट मंत्री काश्यप लगातार प्रयासरत थे। ऋण स्वीकृति के लिए उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा की गई थी। ऋण स्वीकृत होने पर काश्यप ने विजयवर्गीय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट नगर की योजना रतलाम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है| इससे शहर विकास को नई गति ही नहीं मिलेगी, वरन रोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे। ट्रांसपोर्ट नगर के साथ-साथ आरडीए की अन्य योजनाएं भी ऋण मिलने से आगे बढ़ेंगी।

[follow_us]

ये उपस्थित रहे

मंत्री काश्यप के सम्मान के दौरान ट्रांसपोर्ट व्यवसायी वीरेंद्र श्रीमाल, प्रदीप छिपानी, अशोक कटारिया, धन्नालाल जैन, तेज कुमार श्रीमाल, हेमंत अरोड़ा, पवन आर्य, शैतान सिंहप्रशांत जैन, हर्ष कटारिया, आशीष मंडोत, राजेश बानाया आदि उपस्थित रहे।

]]>
Mon, 02 Mar 2026 19:31:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
होली & 2026 : भद्रा और चंद्र ग्रहण में उलझा होलिका दहन और मैत्री भाव का पर्व ! मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया से जाने शुभ मुहूर्त https://acntimes.com/holika-dahan-auspicious-time-and-dhulendi-2026 https://acntimes.com/holika-dahan-auspicious-time-and-dhulendi-2026 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इस बार के होली परिव पर भद्रा के साथ ही खग्रास चंद्र ग्रहण की छाया भी पड़ रही है। ऐसे में होलिका दहन और धुलेंडी मनाने को लेकर दुविधा बढ़ती जा रही है। यदि आप भी दुविधा में हैं तो परेशान न हों, क्योंकि धर्माधिकारी, ज्योतिषी एवं मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया ने इस समस्या का समाधान कर दिया है।

[follow_us]

पं. राजोरिया के अनुसार होली का पर्व हमारे सनातन धर्म का बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। यह समाज को एकत्र करने वाला, एक सूत्र में बांधने वाला और मैत्री भाव प्रकट करने वाला पर्व है। इस बार भद्रा के कारण 2 मार्च 2026 को पूरी रात होलिका दहन नहीं किया जा सकेगा। होलिका दहन भद्रा बीतने के बाद 3 मार्च को प्रातः 5.00 से 6.33 बजे के मध्यम किया जाने का श्रेष्ठ मुहूर्त है।

[also_read ids="4559,4555" title="ये भी पढ़ें"]

पूरे भारवर्ष में रहेगा ग्रहण के सूतक का प्रभाव

पं. राजोरिया ने बताया कि पूर्णिमा 3 मार्च को रात 4.24 बजे तक रहेगी। इसी दौरान भारत वर्ष के पूर्वोत्तर प्रांत के कुछ हिस्सों में और पूर्वोत्तर के अन्य देशों में म्यांमार, रंगून, आस्ट्रेलिया व एशिया के अन्य देशों में खग्रास चंद्रग्रहण दर्शित होगा क्योंकि उस समय वहां चंद्रोदय हो चुका होगा। वहीं हमारे यहां चंद्रोदय रात्रि में 6.44 बजे होगा जिससे किंचित ग्रहण दिखाई देगा। इसके बावजूद ग्रहण और उसके सूतक का प्रभाव पूरे दिन पूरे भारतवर्ष में रहेगा। 3 मार्च को ग्रहण के सूतक में जो भी हमारी मान्यताएं हैं, उनका पालन करें।

[also_read ids="5403,4668" title="ये भी पढ़ें"]

उदयाकालीन प्रतिपदा 4 मार्च को

पं. राजोरिया ने सभी सभी सनातन धर्मावलंबियों से पुनः आग्रह किया है कि होलिका दहन बिल्कुल शुद्ध मुहूर्त प्रातः 5.00 से 6.30 बजे के बीच कर लें। धुलेंडी का पर्व 4 मार्च को ही मनाएं। उदयकालीन प्रतिप्रदा भी 4 मार्च को ही मिलेगी।

]]>
Sun, 01 Mar 2026 23:48:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
सफलता ! 70 ग्राम MDMA ड्रग के साथ मंदसौर के तीन आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की मोटरसाइकिल से ला रहे थे https://acntimes.com/3-accused-arrested-with-70-grams-of-mdma https://acntimes.com/3-accused-arrested-with-70-grams-of-mdma एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पिपलौदा पुलिस ने मादक पदार्थ MDMA की तस्करी के आरोप में मंदसौर जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे। पुलिस ने मादक पादार्थ के साथ ही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार 26.02.2026 की रात पिपलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति बिना नम्बर की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से MDMA ड्रग लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने सुजापुर फंटा-पंचेवा पर घेराबंदी की। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार मोइन पिता लतीफ मोहम्मद (20) निवासी स्टेशन रोड दलौदा जिला मंदसौर के कब्जे से 70 ग्राम MDMA बरामद हुआ। पुलिस ने एमडीएमए और बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

[also_read ids="4226,4159,5288" title="ये भी पढ़ें"]

दो और आरोपी भी शामिल

प्रकरण में विवेचना के दौरान वारदात में अन्य आरोपी आशिफ पिता सलीम मंसूरी (21) निवासी ग्राम कचनारा थाना दलौदा और अयान पिता मोइन मंसूरी (20) निवासी करीम कॉलोनी स्टेशन रोड दलौदा जिला मंदसौर को भी शामिल होने की जानकारी मिली। इससे पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

[follow_us]

इनकी भूमिका सराहनीय रही

तस्करों की धरपकड़ में निरीक्षक रमेश कोली (थाना प्रभारी पिपलौदा), उप निरीक्षक राजू मखोड़, उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह राठौर, सउनि कैलाश बोराना, प्रधान आरक्षक अनिल डोडियार, आरक्षक राहुल लोहार, सोनपाल सिंह, आरक्षक प्रेम मस्कोले, कमल सिंह, अभय चौहान, सतीष परमार, जितेन्द्र माली, सैनिक अशोक कुमावत की सराहनीय भूमिका रही।

]]>
Sat, 28 Feb 2026 23:52:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
व्यापमं घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट में अब 23 मार्च को होगी सुनवाई, कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने दायर की थी याचिका https://acntimes.com/supreme-court-to-hear-vyapam-scam-case-on-march-23 https://acntimes.com/supreme-court-to-hear-vyapam-scam-case-on-march-23 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सुप्रीम कोर्ट में व्यापमं घोटाले को लेकर विचाराधीन याचिका पर अब 23 मार्च 2026 को पुनः सुनवाई होगी। कोर्ट में 27 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान आरोपित निर्णय की सर्टिफाइड कॉपी (C/C) और अनुवादित प्रतियों (O.T.) को दाखिल करने से छूट देने वाले आवेदनों पर भी विचार किया गया।

[follow_us]

रतलाम के पूर्व महापौर और मप्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पारस सकलेचा प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले को लेकर मप्र सरकार से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने इस मामले में मप्र हाई कोर्ट में भी वाद दायर किया था जो कि WP No. 20371/2023 होकर इस पर हाई कोर्ट ने गत 19 अप्रैल 2024 को फैसाला सुनाया था। इससे असंतुष्ट होकर सकलेचा ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली। यहां आई.ए. संख्या 205892/2024 आरोपित निर्णय की CC (सर्टिफाइड कॉपी) दाखिल करने से छूट और आई.ए. संख्या 205893/2024 O.T. (आदेश की अनुवादित प्रतियां) दाखिल करने संबंधी आवेदनों पर सुनवाई जारी है।

[also_read ids="3814,4183,4684,5392" title="ये भी पढ़ें"]

इन न्यायाधीश ने की सुनवाई

सकलेचा द्वारा दायर सिविल याचिका और आवेदनों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 27 फरवरी 2026 को सुनवाई की गई। सुनवाई न्यायाधीश प्रशांत किशोर मिश्रा तथा एन. वी. अंजारिया की खंडपीठ ने की। याचिकाकर्ता सकलेचा की ओर से वरिष्ठ अभिभाषक विवेक तन्खा, सर्वम रीतम खरे, विपुल तिवारी एवं इंद्रदेव सिंह ने बहस की। वहीं शासन की ओर से अभिभाषक सार्थक रायजादा, हरमीत सिंह‌ रुपराह एवं इला‌ शील आदि ने बहस की। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 23 मार्च 2026 नियत की है।

[follow_us]

]]>
Sat, 28 Feb 2026 22:58:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन शुरू, रतलाम जिले में पहले चरण में 19 हजार किशोरियों का होगा वैक्सीनेशन https://acntimes.com/hpv-vaccination-begins-to-prevent-cervical-cancer https://acntimes.com/hpv-vaccination-begins-to-prevent-cervical-cancer एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ अजमेर राजस्थान से किया गया। इसी तारतम्य में रतलाम के बाल चिकित्सालय में भी 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का (एचपीवी - ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन शुरू हुआ। कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया जिले में पहले चरण में 90 दिवस की अवधि में 18 हजार 917 बालिकाओं का टीकाकरण होगा।

[follow_us]

रतलाम जिले में वैक्सीनेशन की शुरुआत कलेक्टर मिशा सिंह, रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. ए. पी. सिंह, बाल चिकित्सालय प्रभारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. सी. डामोर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डीपीएम अर्चना राठौर, डीसीएम कमलेश मुवेल की उपस्थिति में हुआ। पहला डोज वंदना पिता मुकेश राठौर निवासी रतलाम को लगाया गया। इसके बाद आराध्या पिता अर्जुन बसेर निवासी रत्नेश्वर रोड व उसके बाद अन्य बालिकाओं का वैक्सीनेशन हुआ।

14वां जन्मदिन मना चुकी बालिकाओं को लगेगा टीका

कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि ऐसी बालिकाएं जिन्होंने अपना 14वां जन्म दिवस मना लिया है और 15 जन्म दिवस नहीं मनाया है, वे वैक्सीनेशन की पात्र रहेंगी। वैक्सीन पूरी तरह नि:शुल्क होकर स्वैच्छिक है। इससे महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। जिले के 9 शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए परिवारजन को परामर्श देकर बच्चों को मोबिलाइज किया जाएगा।

[follow_us]

इन स्थानों पर होगा वैक्सिनेशन

सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले के मेडिकल कॉलेज, बाल चिकित्सालय, जावरा एवं आलोट सिविल अस्पताल, नामली, सैलानाबाजना, ताल व पिपलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 11.00 से अपराह्न 4.00 तक वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन के बाद बालिकाओं को आधा घंटा निगरानी में बैठाया जाएगा। जन्म संबंधी कोई भी प्रमाण जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, अपार आईडी, अथवा उम्र के संबंध में स्वयं के घोषणा पत्र के माध्यम से यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर अथवा सीधे केंद्र पर आकर वैक्सीनेशन कराया जा सकता है। 

बाल चिकित्सालय में जानी बच्चों की कुशलक्षेम

कलेक्टर ने बाल चिकित्सालय में वैक्सीनेशन कराने वाली बालिकाओं से चर्चा की, मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया, ग्राम धराड़ के भर्ती बच्चे की कुशलक्षेम् पूछी उसके अभिभावकों से चर्चा की, चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और अभी उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। कलेक्टर ने नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया वहां भर्ती बच्चों को मिल रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रसव कराने वाली सभी माताओं के जन्म प्रमाण-पत्र उनके डिस्चार्ज होने से पहले ही प्रदान कर दिए जाएं, एम सी एच अस्पताल की लिफ्ट के बारे में नस्ती के माध्यम से पूरी जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पोस्ट ऑफिस में समन्वय स्थापित कर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था एमसीएच में ही प्रारंभ की जाए। कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई के थैलेसीमिया वार्ड का निरीक्षण किया।

[follow_us]

वीडियो कॉलिंग के माध्यम से हो बच्चों की निगरानी

निरीक्षण के दौरान गोविंद काकानी ने बताया कि बच्चों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन एवं परामर्श सेवाएं केंद्र पर प्रदान की जा रही हैं। कलेक्टर ने बच्चों के अभिभावकों से चर्चा की तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी बच्चों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखी जाए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चिकित्सा अधिकारी, डिप्टी मीडिया अधिकारी सरला वर्मा, वीसीसीएस सैयद अली, नीलेश चौहान, विपिन शर्मा, कमल सूर्यवंशी और सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

अंचल में इन स्थानों पर भी हुई शुरुआत

सिविल अस्पताल, आलोट : एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभांरभ मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूसिंह सिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि अनिल चौपड़ा, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, मंडल महामंत्री कैलाश सांखला, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र मौर्य, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल कादिर आदि की उपस्थिति में हुआ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजना : वैक्सीनेशन का शुभारंभ कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वसुनिया, बाजना बीएमओ डॉ. जितेंद्र जायसवाल की उपस्थिति में किया गया।

[follow_us]

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नामली : कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद उपाध्यक्ष, बीएमओ डॉ. राजेश मंडलोई, बीईई इशरतजहां सैय्यद की उपस्थिति में किया गया।

सिविल अस्पताल, जावरा : एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी, डॉ. अतुल मंडवारिया, डॉ. अलका पाटीदार, डॉ. भारती यादव, डॉ. पूजा सोलंकी, बीईई बसंतीलाल मईडड़ा, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, शैलेन्द्र दवे की उपस्थिति में किया गया।

]]>
Sat, 28 Feb 2026 21:30:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
जानलेवा हमले में घायल Ex. मुस्लिम सलीम वास्तिक की हालत गंभीर, CM योगी बोले& UP में आतंक की जगह, कानून अपना काम करेगा https://acntimes.com/ex-muslim-salim-wastik-attacked-condition-critical-cm-yogi-takes-cognizance https://acntimes.com/ex-muslim-salim-wastik-attacked-condition-critical-cm-yogi-takes-cognizance यूट्यूबर बेटे ने AIMIM नेता अजगर सहित पांच के विरुद्ध दर्ज करवाई FIR

एसीएन टाइम्स @ लखनऊ / दिल्ली / गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र निवासी एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक वारसी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया है। हमला उनके घर में घुसकर उनकी गर्दन और पेट पर अनेक वार किए। पुलिस ने सलीम के पुत्र उस्मान की शिकायत पर लोनी पुलिस ने AIMIM नेता असगर, भाटी बिल्डर, अशरफ, शाहरुख और सोनू नामक व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आतंक की कोई जगह नहीं है, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

सलीम वास्तिक पिता नूर हसन (50 वर्ष) गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अली गार्डन इलाके में रहते हैं। शुक्रवार को अशोक विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया था। इसमें सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रैफर कर दिया गया था। घटना के बाद से हिन्दू और सनातनी संगठनों में रोष व्याप्त है। उन्होंने अस्पताल के बाहर धरना दिया और ईश्वर से घायल सलीम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

[follow_us]

मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

सलीम वास्तिक पर हुए हमले को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी। यूपी में आतंक या भय का माहौल बनाने की कोशिश करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून अपना काम करेगा और प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

[also_read ids="3716,4757" title="ये भी पढ़ें"]

[follow_us]

खंगाल रहे सीसीटीवी फुटेज

लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम के अनुसार 27 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे डॉयल 112 के माध्यम से लोनी थाने पर सूचना मिली थी। बताया गया था कि अली गार्डन क्षेत्र में एक व्यक्ति को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। तत्काल लोनी पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची। इसमें पता चला कि घायल व्यक्ति सलीम पिता नूर हसन उम्र करीब 50 वर्ष निवासी अली गार्डन निठौरा रोड कस्बा चौकी क्षेत्र के निवासी हैं। उनके पुत्र द्वारा 5 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

[also_read ids="4761, 2692" title="ये भी पढ़ें"]

समाज की कुरीतियों पर वीडियो बनाने पर मिलती थीं धमकियां

बता दें कि, सलीम वास्तिक एक चर्चित यू-ट्यूबर हैं। उनका सलीम वास्तिक 0007 नाम से यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर चैनल भी है। इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्रमशः 28 हजार और 26 हजार फॉलोवर्स भी हैं। उन्होंने खुद एक्स मुस्लिम (Ex-Muslim) घोषित कर रखा है। सलीम प्रायः समाज में व्याप्त कुरीतियों को लेकर वीडियो बनाते हैं। उनके ज्यादातर वीडियो और पॉडकास्ट की ज्यादातर विषयवस्तु इस्लाम धर्म से जुड़ी होती है। यही वजह है कि उन पर पूर्व में भी कई बार हमले हो चुके हैं और प्रायः धमकियां भी मिलती रहती हैं।

]]>
Sat, 28 Feb 2026 19:07:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में नकली घी ! कहीं आपने भी तो नहीं खरीदा यह सस्ता घी ? कलेक्टर के निर्देश पर जब्त हुआ 1600 लीटर घी https://acntimes.com/ratlam-1600-liters-of-fake-ghee-seized https://acntimes.com/ratlam-1600-liters-of-fake-ghee-seized

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर की ग्लोबस सिटी से 1600 लीटर कथित घी जब्त किया है। मदर बेस्ट और यूपी फ्रेश के नाम से यह घी में रतलाम में सस्ती कीमत पर बेचकर ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। रतलाम में यह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से लाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर मिशा सिंह रतलाम में बड़े पैमाने पर नकली घी सस्ते दाम पर बेचने की शिकायत मिली थी। इससे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने शहर के ग्लोबस सिटी में स्थित फर्म महाकाल ट्रेडर्स पर छापा मारा तो यहां मदर बेस्ट एवं यूपी फ्रेश क्वालिटी ब्रांड के नाम से घी का विक्रय होना पाया गया। टीम ने मदर बेस्ट प्राइम क्वालिटी घी (गाय का घी) एवं यूपी फ्रेश क्वालिटी ब्रांड के 9 सैंपल संग्रहित किए। इसके साथ ही लगभग 1600 लीटर घी जब्त कर फर्म को सील कर दिया। जब्त की गई सामग्री का मूल्य 6 लाख 30 हजार 818 रुपए बताया गया है।

[follow_us]

तस्वीर में घी, अंदर पता नहीं !

छापे के दौरान फर्म संचालक विक्रांत त्यागी ने टीम को बताया कि दोनों ब्रांड का घी वह मुज़फ़्फ़रनगर (उत्तर प्रदेश) की मां वैष्णो देवी फूड प्रोडक्ट एवं रिद्धि ट्रेडिंग कंपनी से 310 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदता है। टीम ने उसकी जांच की तो यूपी फ्रेश क्वालिटी के पैक पर खाद्य पदार्थ का नाम अंकित नहीं था। लेबल पर घी तथा गाय की तस्वीर छपी हुई मिली जिससे वह घी प्रतीत होता है।

[also_read ids="842,1349,4941,1461" title="ये भी पढ़ें"]

राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे सैंपल

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता, तहसीलदार रामचंद्र पांडेय एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान उपस्थित रहे। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग द्वारा सभी खाद्य संस्थानों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय के निर्देश दिए गए हैं।

[follow_us]

हर कदम पर है धोखा, ग्राहक सावधान रहें

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने उक्त कार्रवाई को लेकर कलेक्टर मिशा सिंह की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि ऐसी कार्रवाई लगातार होती रहनी चाहिए। लोखंडे ने ग्राहकों को भी आगाह किया है कि मिलावटखोर आर्थिक लाभ के लिए आमजन की सेहत से खिलवाड़ के लिए तैयार बैठे हैं। इसलिए ग्राहकों को किसी भी वस्तु की खरीदारी के समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। वे इस बात की पुष्टि अवश्य कर लें कि उन्होंने जो वस्तु खरीदी है वह सही है या नहीं। पैकेट बंद वस्तुओं पर भी मात्रा, अधिकतम खुदरा मूल्य, ब्रांड का नाम, उपयोग की गई सामग्री, निर्माण और एक्सपायरी डेट आदि अवश्य चैक करें। यदि गड़बड़ी की आशंका है तो अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यालय दत्त कृपा, टीआईटी रोड रतलाम पर भी शिकायत कर सकते हैं।

]]>
Sat, 28 Feb 2026 09:14:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्रीमती सुलोचना रावत के स्वास्थ्य का जाना हालचाल https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B1%C2%B6%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B1%C2%B6%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 Sat, 28 Feb 2026 08:23:11 +0530 Niraj Kumar Shukla स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का सदैव किया जाएगा स्मरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B2%C2%B5%C2%B9&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B2%C2%B5%C2%B9&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 Sat, 28 Feb 2026 08:23:10 +0530 Niraj Kumar Shukla प्रदेश में पर्यावरण&संरक्षण के संदेश के साथ मनेगी होली https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B2%C2%B8%C2%B2&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B2%C2%B8%C2%B2&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 Sat, 28 Feb 2026 08:23:09 +0530 Niraj Kumar Shukla उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B3%C2%B2%C2%B0&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B3%C2%B2%C2%B0&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 Sat, 28 Feb 2026 08:23:08 +0530 Niraj Kumar Shukla प्रधानमंत्री श्री मोदी राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का 28 फरवरी को अजमेर से करेंगे शुभारंभ https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B3%C2%B8%C2%B4&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B3%C2%B8%C2%B4&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 Sat, 28 Feb 2026 08:23:07 +0530 Niraj Kumar Shukla क्रांति का तेजस्वी स्वर थे शहीद चंद्रशेखर आजाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B4%C2%B0%C2%B0&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B4%C2%B0%C2%B0&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 Sat, 28 Feb 2026 08:23:07 +0530 Niraj Kumar Shukla औषधि विक्रेताओं की द्वितीय साधारण सभा एवं सम्मान समारोह 1 मार्च, औषधि विक्रेताओं की समस्याओं पर होगा विचार&विमर्श https://acntimes.com/medicine-sellers-general-meeting-on-march-1-in-ratlam https://acntimes.com/medicine-sellers-general-meeting-on-march-1-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला औषधि विक्रेता संघ, रतलाम के तत्वावधान में 1 मार्च को द्वितीय साधारण सभा और सम्मान समारोह का आयोजन होगा। अमृत गार्डन में होने वाले समारोह में म.प्र. केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गौतमचंद धींग मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता महासचिव राजीव सिंघल करेंगे। समारोह दोपगर 12 से 2 बजे तक आयोजित होगा।

[follow_us]

[also_read ids="2726,923,5324,407" title="ये भी पढ़ें"]

संघ अध्यक्ष जय छजलानी एवं सचिव अजय मेहता ने बताया कि साधारण सभा में औषधि विक्रेताओं की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे। समारोह में म. प्र. केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संगठन सचिव मनोज अगनानी, सह सचिव अशोक जैन, कोषाध्यक्ष दीनदयाल तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी सुरेश चौकसे एवं विशेष आमंत्रित सदस्य गोविन्द पंसारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला औषधि विक्रेता संघ ने सदस्यों से अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

[follow_us]

]]>
Sat, 28 Feb 2026 08:13:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
ठग को न्यायालय का झटका ! कॉलोनाइजर मनीष सुराना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गोल्ड कॉमप्लेक्स की जमीन के नाम पर 35 लाख की ठगी का मामला https://acntimes.com/anticipatory-bail-plea-of-​​​​fraudulent-coloniser-manish-surana-rejected https://acntimes.com/anticipatory-bail-plea-of-​​​​fraudulent-coloniser-manish-surana-rejected एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के सप्तम अपर न्यायाधीश राजेश नामदेव ने शातिर ठग और कॉलोनाइजर मनीष सुराना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुराना पर निर्माणाधीन गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन का सौदा कराने का झांसा देकर सराफा व्यवसायी से 35 लाख रुपए ठगने का आरोप है।

कभी कॉलोनी काटने के नाम पर तो कभी जमीन का सौदा करने के नाम पर लोगों को ठगने वाले मनीष सुराना को न्यायालय से झटका लगा है। न्यायालय ने आरोपी की अग्रिम जमनात के आवेदन को खारिज कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना स्टेशन रोड रतलाम पर इंदौर के सराफा व्यवसायी देवेंद्र सोनी की शिकायत पर आरोपी मनीष सुराना के विरुद्ध अपराध कमांक 110/26 अंतर्गत धारा 420 भा.द.स. का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की ओर से अभिभाषक संदीप निगम द्वारा न्यायालय में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई गई थी। जबकि अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने पैरवी की।

[follow_us]

आरोपी की ओर से यह दी गई थी सफाई

आवेदक/अभियुक्त सुराना की ओर से सनी पिता दिलीप सुराना का शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया था। इसमें बताया गया था कि आवेदक के विरुद्ध असत्य आधारों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाहती है जबकि उसका उक्त तथाकथित अपराध से कोई संबंध नहीं है। जमानत आवेदन में कहा गया था कि पुलिस आवेदक को गिरफ्तार कर उसकी सम्मान प्रतिष्ठा को धूमिल करना चाहती है। वह कॉलोनाइजर होकर व्यापार करता है और उसकी समाज में काफी प्रतिष्ठा है। वर रतलाम नगर का स्थायी निवासी होकर उसकी चल-अचल संपत्ति भी उक्त पते पर स्थित होने से उसके कहीं भी भाग कर जाने की संभावना नहीं है।

[also_read ids="5413" title="यहां जाने पूरा मामला"]

पुलिस ने यह दिया तर्क

न्यायाल द्वारा मामले में स्टेशन रोड थाने से आरोपी की केस डायरी तलब की गई। इस दौरान स्टेशन रोड पुलिस ने अभियोजन के माध्यम से बताया कि यदि आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ दिया गया तो वह प्रकरण की विवेचना में गवाहों को डरायेगा, धमकायेगा और प्रलोभन देगा। इसका प्रकरण पर विपरीत असर पड़ेगा। वह घटना की पुनरावृत्ति करेगा।

[follow_us]

पहले भी दर्ज है केस, फरार होने की रहेगी संभावना

अभियोजन की ओर से यह भी बताया गया कि आरोपी के विरुद्ध ग्राम पंचायत की मजीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटने का अपराध भी पहले से दर्ज है। ऐसे में आरोपी के फरार होने की संभावना रहेगी। अतः आरोपी का अग्रिम जमानत का आवेदन निरस्त किया जाना उचित होगा।

न्यायालय ने इस आधार पर किया निरस्त

न्यायालय ने अभियोजन पक्ष के तर्क सुनने के बाद अपने फैसले में कहा कि केस डायरी के अवलोकन से दर्शित है कि आवेदक / अभियुक्त द्वारा धोखाधड़ी कर अपराध किया गया है। वर्तमान में इस प्रकृति के गंभीर अपराध समाज में घटित हो रहे हैं। विवेचना अपूर्ण है। अतः अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आवेदक / अभियुक्त मनीष सुराना को अग्रिम प्रतिभूति का लाभ दिया जाना न्यायालय उचित नहीं समझता। इस आधार पर आवेदन स्वीकार योग्य न होने से निरस्त किया जाता है।

[follow_us]

]]>
Fri, 27 Feb 2026 00:06:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
एक चिंतन ! उछालवाद के दौर में पीछे छूटते मूल मुद्दे& स्वरांगी साने https://acntimes.com/In-the-era-of-boomerism-core-issues-are-being-left-behind-swaraangi-sane https://acntimes.com/In-the-era-of-boomerism-core-issues-are-being-left-behind-swaraangi-sane स्वरांगी साने

पूरे 39 चालीस पहले बनी फ़िल्म ‘इजाज़त’ फिर एक बार देखी। फ़िल्म के बनने से लेकर अब तक में लगभग 40 साल का फ़ासला है। इन 40 सालों में इस फ़िल्म को लेकर जब भी बात हुई होगी, उसकी कथा, पटकथा, लेखन-निर्देशन, अभिनय की चर्चा हुई होगी। कभी उन बातों को रेखांकित नहीं किया गया होगा जो उस कहानी में कहन का हिस्सा भर थे। यदि आज यह फ़िल्म बनती तो यक़ीनन चर्चा उन मुद्दों पर होती और इसकी कथा-पटकथा आदि सब दीगर हो जाता। इन दिनों चर्चा में उन मुद्दों को उछाला जाता है, जिन्हें उछालना कतई ज़रूरी नहीं होता। इस उछालवाद में मूल मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। ‘अरे भई कहना क्या चाहते हो’, अब कोई नहीं पूछता। कोई नहीं देख रहा कि किसी कलाकृति, किसी आयोजन या किन्हीं नए नियमों को बनाने का उद्देश्य क्या है।

[follow_us]

गुलज़ार द्वारा निर्देशित 1987 में बनी यह फ़िल्म सुबोध घोष की बंगाली कहानी ‘जातुगृह’ पर आधारित है। इसे तब दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे। घोष का नाम बंगाली साहित्य और पत्रकारिता जगत् में जाना-पहचाना है। मतलब मान लेते हैं कि उन्होंने जो लिखा वह काफ़ी सोच-समझकर ही लिखा होगा। फ़िल्म शुरू होने के 15 मिनट बाद ही महामृत्युजंय मंत्र बुदबुदाते दादू हैं, जो यह भी कहते हैं ‘स्नान कर लो’। नायक कहता है ‘मैं घर जाकर नहा लूँगा’, तो दादू कहते हैं ‘नहाती तो गाय-भैसें हैं’। आम बोलचाल में ‘नहाना’ ही कहा जाता है, ‘स्नान करना’ तो यह वाक् प्रचार तो ब्राह्मण परिवारों में होता है। यदि यह फ़िल्म आज बनी होती तो क्या इस पर ब्राह्मणवाद का ठीकरा नहीं फोड़ा गया होता? फिर फ़िल्म में दादू यह भी कहते हैं ‘क्यों जनेऊ नहीं पहना न…पहन ले बेटा, पहन ले’, लीजिए इसे भी आज ब्राह्मणवाद, मनुवाद, दक्षिणपंथी विचारधारा और न जाने किन-किन टैगों से देखा जाता, जबकि जो हमारे आस-पास के परिवेश की बहुत आम बातें रही हैं। फ़िल्म में इसका चित्रण करना किसी एक वर्ग के श्रेष्ठत्व को दिखाना, तब इस तरह के सवाल क्यों नहीं उठे? 

फ़िल्म के 44वें मिनट में नायक अख़बार पढ़ रहा है और नायिका को बताता है, ‘सुनो इंदिराजी ने क्या छुट्टी कर दी है जनता की, रायबरेली की सीट तो जीती ही और साथ में….’ तब इंदिरा गांधी की फ़िल्म में हुई वाहवाही आपत्तिजनक नहीं लगी, किसी को ऐसा नहीं लगा कि सीधे-सीधे सत्ता की प्रशंसा हो रही है। जबकि अब हर बात, हर कोण को केवल इसी दृष्टि से देखा जा रहा है कि नरेटिव राहुल के साथ हैं या मोदी के? फ़िल्म में 45वें मिनट में नायिका मंदिर में पूजा करती है और नायक को जनेऊ पहनाती है। वह बताती है कि ‘दादू बद्रीनाथ जा रहे हैं’। तब सवाल क्यों नहीं उठा कि दादू बद्रीनाथ ही क्यों जा रहे हैं, वे कहीं और भी जा सकते थे? नायिका, नायक से गायत्री मंत्र का उच्चारण करवा रही है। इस फ़िल्म का नायक है नसीरुद्दीन शाह। हो सकता है तब उन्हें भी नहीं लगा हो कि यह तो हम हिंदुत्व को, जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। हो सकता है यह समझ उनकी उम्र के साथ अब बढ़ी हो। तब इस पर भी सवाल नहीं उठा कि महिलाओं को गायत्री मंत्र पढ़ना चाहिए या नहीं। मतलब दोनों ओर से कठमुल्लापन इन दिनों बढ़ा है।

याद है यूजीसी ऐक्ट पर कितना बवाल मच गया था। क्यों? ऐसा क्यों हुआ क्योंकि राजनेताओं ने लगातार एक पक्ष को कुछ अधिक सुविधाएँ देना शुरू कर दिया है और दूसरे पक्ष को सीधे-सीधे नकारना। वी. पी. सिंह की कुर्सी को मंडल आयोग ही ले डूबा था। यूजीसी ऐक्ट भी चर्चा में इसलिए आया क्योंकि उसे चर्चा में लाया गया। अजीब जुनून सबके सिर पर हावी हो गया है। चालीस साल में समाज प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए खेमों में बँटता चला जा रहा है।

फिर लौटते हैं फ़िल्म पर। आज के दौर में बनने पर फ़िल्म क्या कहना चाह रही है उसे दरकिनार कर दिया जाता। पहले केवल सियासतदार लोग मतलबपरस्त होते थे, अब हर कोई अपने हित और अपने ख़ेमे के आईने से देखने में लगा रहता है। बताइए न पाँच दिनों तक चलने वाले एआई शिखर सम्मेलन या एआई समिट के बारे में कितने लोगों को 16 फ़रवरी से पहले तक पता था या कितनों को 20 फ़रवरी के बाद ही पता चलता। गलगोटिया प्रकरण हो गया और सबका ध्यान एआई समिट की ओर चला गया। जैसे इस समिट से क्या हासिल हुआ कि जगह वह किन वजहों से याद रखा जाए यह महत्वपूर्ण हो गया। गलगोटिया नाम ही जैसे एआई समिट हो गया। एआई संसाधनों के लोकतंत्रीकरण, उसे सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के उपायों के लिए 88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने साझा ग्लोबल विजन का समर्थन किया वह सब एक तरफ रह गया। पाँच दिन, 20 देशों के प्रमुख और दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के बीच की बातचीत पर गलगोटिया विश्वविद्यालय से जुड़ा मामला हावी हो गया। यह सस्ती लोकप्रियता और नकारात्मक कथन शैली का इन दिनों का ताज़ा उदाहरण है।

आज ‘इजाज़त’ मूवी देखते हुए अपने-अपने चश्मे से देखिए, फिर न आप फ़िल्म के साथ रो पाएँगे, न बह पाएँगे आपका दिमाग तर्क-कुतर्क करता चला जाएगा कि फ़िल्म का नाम ‘इजाज़त’ क्यों रखा ‘अनुमति’ क्यों नहीं, अंतिम दृश्य में नायिका रेखा, नसीरुद्दीन के पैर क्यों छूती है? यह भी तो पितृसत्तात्मकता को, पुरुषवाद को, पति के चरित्र को बढ़ावा देना है। पति शादी के बाद अपनी प्रेमिका से रिश्ता रखे, फिर प्रेमिका को घर भी ले आए, प्रेमिका की असमय मृत्यु हो जाने पर उसे फ़िल्म की त्रासदी समझें और नायक को भोला, बेचारा, कहकर क्लीन चिट भी दे दें… तब तो सबने इस फ़िल्म को क्लीन चिट ही दी थी। आज यह फ़िल्म बनती तो इसे क्लीन चिट मिलना इतना आसान नहीं होता, सेंसर बोर्ड से अलहदा एक सेंसर बोर्ड दर्शकों का, दर्शकों को एक ख़ास तरह से सोचने के लिए बाध्य करने वालों का भी होता।

(आलेख स्वरांगी साने की फेसबुक वाल से लिया गया है। आप वरिष्ठ पत्रकार, ख्यात लेखिका, कवयित्री, भाषाविद् और कला साधिका हैं।) 

]]>
Wed, 25 Feb 2026 00:33:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
शब्द, संस्कार और संवेदना ! नीतेश जोशी के कविता संग्रह ‘तुम्हारे लिए…’ को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘एमिली डिस्कन’ पुरस्कार, 21 कविताओं का संग्रह है संकलन में https://acntimes.com/nitesh-joshi-poetry-collection-wins-emily-discon-award https://acntimes.com/nitesh-joshi-poetry-collection-wins-emily-discon-award एसीएन टाइम्स @ बड़नगर । नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार नीतेश जोशी के नए कविता संग्रह तुम्हारे लिए…’ को अंतरराष्ट्रीय एमिली डिस्कन पुरस्कार (Emily Discon Award) प्राप्त हुआ है। बुकलिफ पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित यह कविता संग्रह जोशी की 21 प्रेम कविताओं का साझा संकलन है जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। पूर्व में भी साहित्यकार जोशी का सम्मान कई संस्थाओं के द्वारा किया गया है।

ज्ञात रहे साहित्यकार नीतेश जोशी साहित्य क्षेत्र में मध्य भारत का ऐसा सशक्त और प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें किसी औपचारिक परिचय की आवश्यकता नहीं है। वे एक ठेठ संस्कारित एवं साहित्यिक परिवार की पृष्ठभूमि से आते हैं, जहाँ शब्द केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि संस्कार और संवेदना का माध्यम रहे हैं। पारिवारिक वातावरण में प्राप्त साहित्यिक संस्कारों ने उनके रचनात्मक व्यक्तित्व को गहराई, संतुलन और भावनात्मक प्रामाणिकता प्रदान की है।

संवेदना भी और संवाद भी

तुम्हारे लिए… यह कविता-संग्रह प्रेम की उन अनुभूतियों का संकलन है, जो जीवन के कठिन संघर्षों और अनकहे क्षणों के बीच सहसा प्राप्त होती हैं। यह वह कोमलता है, जो हृदय की आंतरिक गहराइयों में चुपचाप बस जाती है और समय आने पर विचार बनकर शब्दों का रूप ले लेती है। इन कविताओं में प्रेम किसी एक रूप, किसी एक संबंध या किसी एक नाम तक सीमित नहीं है। यहाँ प्रेम संवेदना है, प्रतीक्षा है, समर्पण है और कभी-कभी स्वयं से संवाद भी। यह संग्रह उन भावों की अभिव्यक्ति है, जो हर उस मन में जन्म लेते हैं, जिसने कभी किसी के लिए धड़कना सीखा हो।

इस संग्रह की कविताएँ उनकी हैं जिसने कभी प्यार किया है

संग्रह तुम्हारे लिए…उनके लिए है, जो जीवन से भी अधिक प्रिय हैं। इस संग्रह को भारत के अलावा विदेशों में भी पढ़ा जा रहा है और यह संग्रह ऑनलाइन ओर ऑफ लाइन दोनों जगह उपलब्ध है। नीतेश जोशी की इस उपलब्धि पर नगर के साहित्यकार रमेश चागेसिया, प्रमोद पंचोली, सुभाष तिवारी, नवीन त्रिवेदी मुखिया, भवानी शंकर जोशी, विजय यादव आदि ने बधाई दी है।

]]>
Tue, 24 Feb 2026 23:44:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
जनसुनवाई में बात अभिभावकों की ! अभा ग्राहक पंचायत ने उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा, अनावश्यक पाठ्यक्रम और यूनिफार्म बदलने पर रोक लगाने की मांग की https://acntimes.com/abgp-raised-the-issue-of-arbitrariness-of-schools https://acntimes.com/abgp-raised-the-issue-of-arbitrariness-of-schools एसीएन टाइम्स @ रतलाम । निजी शिक्षण संस्थाओं की मनमानी रोकने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की रतलाम इकाई ने प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्टर मिशा सिंह को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। जनसुनवाई के दौरान ग्राहक पंचायत शिक्षण संस्थाओं द्वारा पुस्तकों, यूनिफार्म और फीस आदि के माध्यम से अभिभावकों पर हर साल अनावश्यक रूप से डाले जाने वाले आर्थिक भार पर प्रभारी रोक लगाने की मांग की गई।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने प्रशासन को बताया कि सभी बच्चों को अच्छी और गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुलभ हो इसके लिए भारत सरकार और मप्र सरकार प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद हर साल अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत को अभिभावकों के माध्यम से निजी स्कूलों द्वारा अनावश्यक आर्थिक भार डालने की शिकायतें मिलती रहती हैं। चूंकि वर्तमान में भी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है अतः तत्काल प्रभाव से ऐसी ठोस व्यवस्था और निगरानी हो ताकि निजी स्कूल प्रबंधन एन-केन-प्रकारेण अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं डाल सकें।

जांच के लिए गठित हो संयुक्त टीम

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत चाहती है कि जिला प्रशासन द्वारा ऐसी व्यवस्था और मॉनिटरिंग की जाए जिससे अभिभावक अनावश्यक आर्थिक भार वहन किए बिना अपने बच्चों को अच्छी और गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलवा सकें। इसके लिए प्रशासन और अभिभावकों की एक ऐसी संयुक्त टीम गठित करने का सुझाव भी दिया जो स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चलने के दौरान आकस्मिक जांच कर सके। इस टीम में ग्राहकों / उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं / संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए ताकि कार्रवाई निष्पक्ष रूप से हो सके। इस टीम की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई हो इसकी, इसकी व्यवस्था करने की मांग भी की गई। प्रतिनिधमंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे के अलावा महेंद्र भंडारी, सत्येन्द्र जोशी, श्याम ललवानी, नरेश सकलेचा, संजीव राव, जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला आदि शामिल रहे।

इन बिंदुओं पर आकर्षित किया ध्यान

  • स्कूलों द्वारा एनसीईआरटी द्वारा नियत पाठ्यक्रम और पुस्तकों के अलावा भी निजी पब्लिशर्स की पुस्तकें अनिवार्य कर दी जाती हैं जो काफी महंगी होती हैं। प्रायः इन पुस्तकों में पाठ्यवस्तु में रिक्त स्थानों की बहुलता होती है जिन्हें विद्यार्थियों को पुस्तक में ही पूर्ण करना होता है। ऐसी पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने एक बड़ी वजह यह है कि इनका अगले वर्ष उपयोग नहीं हो सके जिससे विद्यार्थियों को हर साल नई पुस्तक क्रय करना पड़े। ज्यादा रिक्त स्थान होने से पुस्तकों का आकार-प्रकार भी बढ़ता जाता है जिससे उनकी लागत भी बढ़ती हैं। निजी प्रकाशकों की होने से इनके दाम भी बहुत ज्यादा होते हैं। अतः ऐसी पुस्तकों को चलन में लाने से रोका जाना चाहिए।
  • स्कूल प्रबंधन प्रतिवर्ष लगभग हर कक्षा के पाठ्यक्रम में एक-दो पुस्तकें बदल दी जाती हैं जो निजी प्रकाशकों की ही होती हैं। ऐसा करने के पीछे संस्था संचालकों का उद्देश्य सिर्फ अभिभावकों को नई पुस्तकें क्रय करने के लिए बाध्य करना है। अतः जब तक पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं हो तब तक अनावश्यक नई पुस्तकों को न तो शामिल किया जाए और न ही बदला जाए, ताकि- विद्यार्थी पुरानी पुस्तकों का पुनः उपयोग कर सकें और अभिभावकों पर आर्थिक भार नहीं पड़े।
  • स्कूल प्रबंधन द्वारा हर वर्ष किसी न किसी कक्षा की यूनिफार्म भी बदल दी जाती है जिसका कोई उचित आधार नहीं होता है। इस पर भी ठोस और उचित रोक लगाए जाने की आवश्यकता है।
  • लगभग हर निजी संस्था का किसी न किसी दुकान संचालक से आर्थिक अनुबंध होता है जिससे उनके द्वारा हर साल अभिभावकों को उन्हीं दुकानों से ही पुस्तकें, यूनिफार्म और अन्य शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। कई विद्यालयों द्वारा तो ये सामग्री अपने यहां से ही प्रदाय की जाती हैं और अभिभावकों से उसकी मनमानी कीमत वसूली जाती है। पूर्व में प्रशासन द्वारा शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में की गई छापामार कार्रवाई के दौरान ऐसा होते पाया भी गया था। ऐसी कार्रवाई लगातार होते रहनी चाहिए।
  • शासन द्वारा स्कूल फीस निर्धारण को लेकर भी स्पष्ट गाइड लाइन दी गई है। इसके बावजूद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा भिन्न-भिन्न आदि के नाम पर अभिभावकों से मनमानी राशि वसूली जाती है।
  • प्रत्येक शिक्षण संस्था में पालक शिक्षक संघ का गठन किया जाना अनिवार्य हैं परंतु संस्थाएं इससे बचती हैं। यदि गठन किया भी जाता है तो औपचारिकता निभाने के लिए। अतः इसके गठन की आनिवार्यता का पालन भी कराया जाना चाहिए।

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर मिशा सिंह को 99 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें उन्होंने सुना एवं निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया। शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।ईश्वरलाल पिता नन्दलाल निवासी धराड़ ने पूर्व मे मिल रही किसान सम्मान निधी बंद होने, नरेन्द्र कुमावत निवासी सिलावटों का वास ने अपने पुत्र की समग्र आईडी में माता-पिता का नाम सुधरवाने हेतु समग्र पोर्टल पर 14 जनवरी 2026 को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी अब तक अप्रूवल नहीं होने की शिकायत की। मांगूदास पिता प्रहलाददास बैरागी निवासी ढोढर ने बताया कि विगत कई वर्षों से शासन नियंत्रित देवस्थान कबीर मंदिर ग्राम ढोढर तहसील जावरा में पुजारी के रूप में कार्य कर रहे हैं जिसका 32 माह से मानदेय नहीं मिला। पेंक्रिया टायपिंस बीमारी से ग्रसित राजेंद्र पिता शान्तिलाल सुराना निवासी बाजना ने इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने में आ रही परेशानी बताई।

]]>
Tue, 24 Feb 2026 22:23:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
बढ़ेगी गति – होगा विकास ! कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से RDA को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत, ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य योजनाएं क्रियान्वित होंगी https://acntimes.com/chetan-kashyap-effort-rda-sanctioned-loan-of-Rs-25-crore https://acntimes.com/chetan-kashyap-effort-rda-sanctioned-loan-of-Rs-25-crore एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बजट की कमी से अटकी रतलाम विकास प्राधिकरण की योजनाओं को अब गति मिलने वाली है। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से हाउसिंग एण्ड अर्बन डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुड़को) ने आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया है। इससे बहुप्रतिक्षित ट्रांसपोर्ट नगर सहित आरडीए की अन्य योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

कैबिनेट मंत्री काश्यप ऋण की इस स्वीकृति के लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने शासन के साथ हुड़को को भी पत्र लिखा था। ट्रांसपोर्ट नगर की योजना रतलाम की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे। ट्रांसपोर्ट नगर के साथ-साथ आरडीए की अन्य योजनाएं भी इस ऋण से आगे बढ़ेंगी। हुड़को ने आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखे गए 20 फरवरी के पत्र में 25 करोड़ के ऋण की स्वीकृति दी है। हुड़को के अनुसार ऋण का उपयोग केवल संचालन आवश्यकताओं में होगा।

]]>
Tue, 24 Feb 2026 20:40:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
शिक्षा के मंदिर में दरिंदगी ! प्राइवेट स्कूल में 7वीं की छात्रा से गैंगरेप, 4 शिक्षक समेत 5 गिरफ्तार, आरोपियों में 1 महिला शिक्षक भी https://acntimes.com/12-year-old-girl-sexually-assaulted-in-private-school https://acntimes.com/12-year-old-girl-sexually-assaulted-in-private-school

एसीएन टाइम्स @ अनुगुल । देश के ओडिशा जिले के एक प्राइवेट स्कूल में 12 वर्षीय एक छात्रा के साथ सामूहिक ज्यादती की मामला दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा का दो वर्ष से यौन शोषण किया जा रहा था। पिता की शिकायत और बाल कल्याण समिति के निर्देश के बाद पुलिस ने 3 पुरुष और 1 महिला शिक्षक तथा एक महिला चपरासी को गिरफ्तार किया है।  

मामला ओडिशा के केंद्रापाड़ा जिले के राजकनिका विकासखंड के एक प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। इसकी पुष्टि पट्टामुंडई के एसडीपीओ सुकांत कुमार पात्रा ने मीडिया से चर्चा में की। उन्होंने बताया कि स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा के यौन शोषण के मामले में शिक्षक चंदन कुमार प्रुस्ती (37), बिस्वारंजन साहू (31), रश्मिकांता बिस्वाल (47) और चपरासी मिनाती बाई (34) के रूप में हुई, ये सभी शिक्षक थे और रश्मि रंजन राणा (32) स्कूल  गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। महिला शिक्षिक पर इस संज्ञीन अपराध में सहयोग करने और छिपाने का आरोप है।

मजदूरी से लौटा पिता तब पता जला मामला

जानकारी के अनुसार छात्रा का पिता नई दिल्ली में नल फिटिंग का काम करता है। वह मजदूरी से घर लौटा तो उसे अपनी पत्नी से बेटी के यौन शोषण का पता चला। उसने राज्य बाल हेल्पलाइन से संपर्क साधा और रोते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। मामला संज्ञान में आते ही इसकी जनकारी बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को दी गई। समिति की अध्यक्ष स्वगतिका परिडा ने इसे गंभीरता से लिया और टीम के साथ पीड़िता के घर पहुंची।

स्कूल परिसर में हुआ शोषण, भाई को धमकाया

जांच के लिए पहुंची टीम के पीड़िता और उसके परिजन ने बताया कि छात्रा का यौन शोषण स्कूल परिसर में हुआ। शिक्षकों और चपरासी ने छात्रा का कई बार यौन शोषण किया। इसमें महिला शिक्षक की भी मिलीभगत रही। इतना ही नहीं आरोपियों ने मामले के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए पीड़िता के छोटे भाई को जान से मारने की धमकी तक दी गई। पूरी जानकारी लेने के बाद समिति ने पिता को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा। इसके चलते पीड़िता के पिता की शिकायत पर राजकनिका थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षकों और चपरासी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया।

अब आगे क्या...

जानकारी के अनुसार अब मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान करवाए जाएंगे। ये बयान बीएनएसएस की धारा 180 के तहत होंगे। पीड़िता और आरोपियों को एडीएसजी-सह-विशेष पॉक्सो न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही छात्रा को सुरक्षा, सहायता और मनोवैज्ञानिक मदद उपलब्ध करवाने के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष भी पेश किया जाएगा। बता दें कि, स्कूल 24 साल पुराना होकर यहां वर्तमान में 600 विद्यार्थी हैं जिन्हें पढ़ाने के लिए 20 शिक्षक नियुक्त हैं।

]]>
Tue, 24 Feb 2026 02:15:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B3%C3%8E%C2%B1%C2%B0%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/23/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B3%C3%8E%C2%B1%C2%B0%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/23/2026 Tue, 24 Feb 2026 00:19:36 +0530 Niraj Kumar Shukla पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B3%C3%8E%C2%B2%C2%B6%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/23/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B3%C3%8E%C2%B2%C2%B6%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/23/2026 Tue, 24 Feb 2026 00:19:35 +0530 Niraj Kumar Shukla रतलाम में वारदात ! शहर के व्यस्ततम इलाके की सराफा दुकान में दिनदहाड़े चोरी, कई बार दुकान के अंदर&बाहर हुआ चोर सोना व नगदी ले उड़ा https://acntimes.com/ratlam-jewellery-shop-burgled-in-broad-daylight https://acntimes.com/ratlam-jewellery-shop-burgled-in-broad-daylight

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के व्यस्ततम इलाके नौलाईपुरा में दिनदहाड़े चोरी हो गई। एक चोर सराफा दुकान में कई बार अंदर और बाहर हुआ और नकदी और सोने के आभूषण ले उड़ा। पूरी घटना सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार वारदात नौलाईपुरा स्थित पुखराज ज्वैलर्स शॉप पर हुई। अपराह्न करीब 4 बजे एक अज्ञात बदमाश दुकान के अंदर घुसा। उसने थोड़ी देर वहीं बैठने के बाद इधर-उधर चीजों को ताकना शुरू हुआ। इस दौरान वह कई बार दुकान के बाहर गया और फिर अंदर आया। उसने हर बार काउंटर पर रखी वस्तुएं देखी और गल्ले से सोने के आभूषण और नकदी चुला कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दुकान में लगा सीसीटीवी फुटेज चैक किया जिसमें एक युवक दुकान में बैठा हुआ दिख रहा है। फुटेज में वह कई बार दुकान में घुसता और फिर बाहर होता नजर आ रतलाम है।

[also_read ids="5422,5418" title="ये भी पढ़ें"]

चाय पीने गया था दुकान संचालक

जानकारी के अनुसार जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त दुकान मालिक मनीष चौरड़िया रोजाना की तरह ही पास में चाय पीने गए थे। तभी चोर ने मौका देखकर दुकान में रखी करीब पांच हजार नगद और 5 ग्राम सोने के आभूषण पर हाथ साफकर फरार हो गया। दुकान मालिक के अनुसार लाइट जाने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की तारीख लाइट जाने पर गड़बड़ हो जाती है। चौरड़िया द्वारा जानकारी दिए जाने पर माणक चौक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

]]>
Mon, 23 Feb 2026 23:32:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
अच्छी खबर ! गंगासागर में रीजनल पार्क और टू&लेन सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी, महापौर परिषद ने प्रशासकीय और निविदा आमंत्रण की दी स्वीकृति https://acntimes.com/road-and--regional-park-will-be-built-in-gangasagar-ratlam https://acntimes.com/road-and--regional-park-will-be-built-in-gangasagar-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र हाउसिंग बोर्ड द्वारा विकसित गंगासागर कॉलोनी को दो बड़ी सुविधाएं मिलने वाली हैं। यहां प्रस्तावित रीजनल पार्क (वन वाटिका) तथा मांगल्य मंदिर से कॉलोनी तक टू-लेन निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है। महापौर परिषद ने इसके लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।

[also_read ids="5425,5419,5420,5422" title="ये भी पढ़ें"]

महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक में जनहितैषी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई इसमें गंगासागर में रीजनल पार्क (वन वाटिका) निर्माण व मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अन्तर्गत आबकारी चौराहा से त्रिपोलिया गेट तक डामरीकृत फोरलेन सड़क निर्माण की वित्तीय स्वीकृति शामिल है। इसके साथ ही मांगल्य मंदिर से गंगासागर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मुख्य मार्ग तक टू-लेन सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण भी होगा। इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ होने वाला यह कार्य महापौर निधि से होगा। इसके लिए प्रशासकीय तथा निविदा आमंत्रण की स्वीकृति परिषद ने दी है।

पीएम आवास के अस्थाई आवंटन को भी स्वीकृति

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लौट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 3 एलआईजी फ्लैट का अस्थाई आवंटन किए जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान महापौर पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, राहुल जाखड़, सहायक यंत्री अनवर कुरैशी, उपयंत्री मनीष तिवारी, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित रहे।

]]>
Mon, 23 Feb 2026 00:11:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
आह्वान ! कांग्रेस को 55 जिलों में विजय दिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें पदाधिकारी और कार्यकर्ता& रीना बोरासी https://acntimes.com/mp-women-congress-president-reena-bourasi-in-ratlam https://acntimes.com/mp-women-congress-president-reena-bourasi-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और भ्रष्टाचार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में इन समस्याओं में वृद्धि हुई है। महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में संगठन को सशक्त बनाकर आगामी चुनावों में कांग्रेस को 55 जिलों में विजय दिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें।

प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया। वे रतलाम प्रवास के दौरान कस्तूरबा नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थी। इससे पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला से स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुई बैठक में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष ने शहर में चल रही कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को सक्रियता से कार्य करना होगा।

[also_read ids="5419" title="ये भी पढ़ें"]

सरकार बदलने का कार्य सिर्फ महिलाएं कर सकती हैं- कटारिया

पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने रीना बोरासी को शुभकामनाएं देते हुए रतलाम महिला कांग्रेस की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश-देश में सरकार बदलने का कार्य सिर्फ महिलाएं कर सकती हैं क्योंकि महिलाओं का वर्चस्व ज्यादा होता है। हर महिला की पहचान हर महिला से होती है, इसलिए वे घर-घर जाकर कांग्रेस की योजनाओं को जानकारी दे सकती हैं। कटारिया ने आश्वस्त किया कि हम सब एकजुट होकर के आने वाली सारी योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे। वर्तमान शहर अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।

5 महिलाओं को दिलाई सदस्यता और शपथ

प्रदेश अध्यक्ष बौरासी ने रतलाम प्रवास के दौरान 5 महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता और शपथ भी दिलवाई। सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में पुष्पा बटवाल, निशा बैरागी, रश्मि पांडेय, सुमित्रा यादव एवं शानू यादव शामिल हैं।

[also_read ids="5422,5425" title="ये भी पढ़ें"]

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता हिमानी सिंह, मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव फरजाना खान, सुजीत उपाध्याय, हिना शेख, मुमताज बी, ताज मंसूरी, रेखा सोलंकी, आंचल सोलंकी, राजश्री तोमर, राधा प्रजापत, हंसा रांका, जायेदा खान, रुखसाना खान, रानी देवदा, मंजूबाला गुर्जर, आयशा कुरैशी, कविता महावर, सुनील महावर, राजेश प्रजापत, कमलेश चौहान, सीताराम बैरागी, प्रदीप बटवाल, शांतु गवली, प्रदीप शर्मा, नीलेश शर्मा, प्रदीप राठौर, वरुण क्षोत्रिय, शंकरलाल मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 22 Feb 2026 23:21:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
सनातनी हुंकार ! अगरजी का मंदिर जैन समाज का नहीं, समाज सनातनियों की सहिष्णुता को कमजोरी ना समझे, सद्भावना खंडित करना ठीक नहीं& अनिल झालानी https://acntimes.com/jain-sanatan-dispute-in-ratlam-sanatan-samaj-reacts https://acntimes.com/jain-sanatan-dispute-in-ratlam-sanatan-samaj-reacts एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगरजी का मंदिर नाम से ख्यात श्री चौमुखा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर हुए आयोजन के बाद उपजे विवाद को लेकर श्री सनातन धर्मसभा एवं श्री महारुद्र यज्ञ समिति ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। धर्मसभा एवं समिति अध्यक्ष अनिल झालानी ने साफ कहा है कि न्यायालय के आदेश के अनुसार यह मंदिर जैन समाज का नहीं है। यह ऐतिहासिक महत्व का होकर पूरे सनातन समाज की आस्था का केंद्र है। अतः जैन समाज सनातन समाज की सहिष्णुता को कमजोरी ना समझे। हम बड़े दिलवाले हैं, संकीर्ण नहीं। इस तरह दो शांतिप्रिय समाजों में सद्भावना खंडित करना अच्छा नहीं।

श्री सनातन धर्मसभा एवं श्री महारुद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष झालानी रविवार को श्री सज्जन क्षत्रिय ब्राह्मण छात्रावास में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत दिनों जैन समाज द्वारा तथ्यों को तोड़-मरोड़कर तथा भड़काऊ भाषा का उपयोग कर एक सामान्य घटना की एक मनगढ़त कहानी बनाकर शांतिप्रिय समाजों में अनावश्यक खाई पैदा करने की दुर्भावना से प्रशासन को ज्ञापन देकर शहरवासियों में भ्रान्ति उत्पन्न की गई। उस संदर्भ में ही सनातन समाज द्वारा रतलाम नगर के नागरिकों के समक्ष स्थिति स्पष्ट कर रहे हैं।

प्रसादी को ‘अभक्ष्य’ बताना निंदनीय

अध्यक्ष ने बताया कि बागड़ों का वास स्थित श्री चैमुखा महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अभिषेक, पूजन, आरती के पश्चात परम्परानुरूप प्रसादी वितरण किया गया। प्रसादी के लिए कुछ विघ्नसंतोषियों द्वारा ‘अभक्ष्य’ शब्द का उपयोग किया गया, वह सरासर गलत एवं निंदनीय है। भोलेनाथ की प्रसादी थी जिसमें कलाकंद एवं आलू की चिप्स का उपयोग हुआ। यह उपवास में भी फरियाली के रूप में उपयोग करते हैं। छप्पन भोग में भी आलू का प्रयोग शास्त्र अनुसार होता है। मंदिर मे स्थापित जैन देवी-देवता की तरफ प्रसादी नहीं बांटी गई तथा पूर्ण अनुशासन के साथ उस तरफ न तो कोई गया और न ही किसी मूर्ति आदि से छेड़छाड़ ही की गई। यह मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं देखा। आयोजकों ने चैमुखा महादेव जो हमारे आदि देव हैं, उस तरफ ही प्रसादी बांटी।

महादेव के आयोजन के खिलाफ ज्ञापन देना दुर्भाग्यपूर्ण

धर्मसभा और समिति पदाधिकारियों ने जैन समाज के प्रबुद्धजन से निवेदन किया है कि आप सनातन धर्म के ही अंग हैं, आपकी पूजा प्रणाली भिन्न हो सकती है। हम सनातनधर्मी विश्व कल्याण की कामना करते हैं। हम वासुधैव कुटुंबकम की अवधारणा और सर्वे भवंतु सुखिनः सिद्धांत वाले हैं। हमारी सोच संकीर्ण नहीं है। हमारे देवस्थान न्यास जैसे श्री गढ़ कैलाश मंदिर आदि मंदिरों में अशोक चैटाला, अमित कटारिया आदि संरक्षक व ट्रस्टी हैं जो कि जैन हैं। फिर भी वे महादेव के आयोजन के खिलाफ ज्ञापन देने प्रशासन के पास गए जो दुर्भाग्य का विषय है। यही लोग हर साल श्री गढ़ कैलाश मंदिर में आलू की चिप्स और साबूदाना-आलू की खिचड़ी प्रसाद में भी बाटते हैं। अतः इन लोगों को स्पष्ट करना चाहिए कि यहां चैमुखा महादेव में उन्हें क्या आपत्ति है। झालानी सहित पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में वास्तविकता यह है कि एक दिन पहले ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र खाबिया अपने अन्य पदाधिकारी को खरी-खोटी सुना रहे थे। उन्हीं ने अपने आपसी विवाद को इस तरफ मोड़कर जैन-सनातन समरसता तथा सद्भाव को बिगड़ने का कार्य किया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए वीडियो की भाषा से भी यह प्रमाणित होता है।

पूर्व में भी हो चुका है विवाद... यह वीडियो देखें

1997 में दायर हुआ था सिविल वाद

धर्मसभा अध्यक्ष अध्यक्ष ने बताया कि पहले किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। इसकी शुरुआत 1954 में उस समज हुई जब यहां स्थित शिवलिंग को बाहर निकाल दिया गया था। मंदिर शासन का है। मंदिर के स्वामित्व का मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। अध्यक्ष ने बताया कि द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय रतलाम में सिविल वाद क्रमांक 2-ए/1997 दायर हुआ था। वाद श्री ऋषभदेव केशरीमल जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक देवसुर तपोगच्छ श्री संघ माणक चौक रतलाम की ओर से अध्यक्ष शांतिलाल पिता चम्पालाल एवं सचिव शांतिलाल पिता रामलाल मेहता द्वारा दायर किया गया था। इसमें मध्यप्रदेश शासन (कलेक्टर रतलाम), गृह सचिव मप्र शासन मंत्रालय भोपाल, तहसीलदार रतलाम, माफी ऑफिसर द्वारा राजस्व आयुक्त कार्यालय कोठी उज्जैन मप्र को प्रतिवादी बनाया था।

न्यायालय ने अपने आदेश में यह किया था स्पष्ट

उक्त वाद के संबंध में 24 जुलाई 2007 को तत्कालीन द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश राजीव भटजीवाले ने फैसला दिया था जिसमें स्पष्ट किया था कि श्री शांतिनाथ जैन मंदिर जिसे अगरजी का मंदिर भी कहते हैं मूर्ति पूजक जैन समाज का जैन देवालय होना प्रमाणित नहीं है। जैन समाज प्रतिवादीगण से इस देवालय का आधिपत्य एवं नियंत्रण प्राप्त करने का भी अधिकारी नहीं होना पाया जाता है। अतः वादी का वाद सव्यय निरस्त किया जाता है। जैन समाज ने इस निर्णय को चुनौती दे रखी है। मामले में सनातन समाज भी इंटरविनर है। उच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार दोनों धर्म के अनुयायी यहां अपने-अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना करने लिए स्वतंत्र हैं।

महावीर सिर्फ जैन समाज की बपौती नहीं, सभी के पूजनीय

पदाधिकारियों ने कहा कि श्री ऋषभदेव जी हमारे शास्त्रों में तीर्थंकर हैं। हम बुद्ध को भी भगवान मानते हैं। नानक भी हमारें हैं। महावीर भगवान अकेले जैन समाज की बपौती नहीं है, सभी सनातनियों के लिए पूजनीय देव है। हर धर्म का आदर करना सनातनियों का मूल उद्देश्य है। आज समय हिंदू धर्म को बचाने का है। यह तभी हो सकता है जब सनातन धर्म बचेगा। आपस में द्वेष भावना रखेंगे तो हिंदू धर्म की रक्षा कैसे होगी। सद्भावना नहीं बिगड़े इसी उद्देश्य से सनातन समाज धार्मिक आस्थाओं को पहुंच रही ठेस के बावजूद संयम बरत रहा है। अतः आपसी मनमुटाव दूर कर अपनी राजनीतिक महात्वाकांक्षा धर्म के बीच में नहीं लाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मामले को अनावश्यक तूल दिया जाता है तो सनातन समाज भी न्यायालयीन प्रक्रिया में ऊपर (सुप्रीम कोर्ट) तक जाने से पीछे नहीं हटेगा।

यह भी देखें... पते की बात ! रतलाम के जैन-सनातनी, मत करो तनातनी, यह हमारी संस्कृति और परंपरा नहीं है

ये रहे उपस्थित

पत्रकार वार्ता में स्वामी 1008 श्री देवस्वरूपानन्द जी, श्री सुजानन्द जी महाराज, पं. संजय शिवशंकर दवे, श्री सनातन धर्मसभा एवं श्री महारूद्र यज्ञ समिति उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा, महामंत्री नवनीत सोनी, वरिष्ठ सदस्य रमेश व्यास, अधिवक्ता बालूलाल त्रिपाठी, पं. हरीश चतुर्वेदी पं. संजय ओझा, राजेश दवे, पं. रामचंद्र शर्मा, बंसीलाल शर्मा, बृजेन्द्र मेहता, कैलाश झालानी, जनक नागल, जुगल पंड्या, नीलेश सोनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 22 Feb 2026 22:23:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
पते की बात ! रतलाम के जैन&सनातनी, मत करो तनातनी, यह हमारी संस्कृति और परंपरा नहीं है https://acntimes.com/jain-sanatani-dispute-in-ratlam https://acntimes.com/jain-sanatani-dispute-in-ratlam मुकेश पुरी गोस्वामी की फेसबुक वॉल से

रतलाम की पहचान केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि यहां के लोगों के दिलों से होती है। यह शहर आपसी सौहार्द और धार्मिक सहअस्तित्व का जीवंत उदाहरण रहा है। ऐसे में अगरजी के मंदिर को लेकर जैन और सनातन परंपराओं के बीच पहले भी और अब भी तनातनी की बातें न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बल्कि हमारी साझा संस्कृति के मूल भाव के भी विपरीत हैं।

कोई भी धार्मिक स्थल ईश्वर से जुड़ने का माध्यम होते हैं, अधिकार की लड़ाई का अखाड़ा नहीं। अगरजी का मंदिर भी इसी भावना का प्रतीक है। यह किसी एक पंथ, एक विचारधारा या एक वर्ग की बपौती नहीं, बल्कि उन सभी का है जो श्रद्धा, विश्वास और सद्भाव लेकर आते हैं। जैन हों या सनातनी दोनों ही अहिंसा, करुणा, संयम और सत्य जैसे मूल्यों को अपने धर्म का आधार मानते हैं। फिर भेद कैसा?

इतिहास गवाह है कि रतलाम में विभिन्न धर्मों और समुदायों ने मिलकर एक-दूसरे की आस्थाओं का सम्मान किया है। त्योहारों में सहभागिता, संकट के समय एक-दूसरे का साथ और सामाजिक कार्यों में साझेदारी की है।

अगरजी के मंदिर को लेकर विवाद की कोई भी कोशिश इस परंपरा को कमजोर करती है और समाज में अनावश्यक विभाजन पैदा करती है।

यह समझना ज़रूरी है कि ईश्वर किसी एक नाम, एक रूप या एक मत तक सीमित नहीं है। भक्त की भावना, उसका आचरण और उसका बड़ा दिल ही असली पूजा है। जब हम मंदिर को "मेरा" और "तेरा" में बाँटते हैं, तब हम स्वयं उस ईश्वरीय भाव से दूर हो जाते हैं, जिसके लिए मंदिर बनाए जाते हैं।

आज ज़रूरत है संयम, संवाद और समझदारी की। सोशल मीडिया की अफ़वाहों, भावनात्मक उकसावों और संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर हमें यह सोचना होगा कि हम आने वाली पीढ़ियों को क्या विरासत देना चाहते हैं। टकराव की या सद्भाव की? अगरजी का मंदिर प्रेम, शांति और एकता का केंद्र बने, यही रतलाम की आत्मा के अनुरूप है।

बड़ा दिल दिखाइए। यह मंदिर, जैन का भी है, सनातनी का भी, और हर उस इंसान का है जो ईश्वर को मानता है। आखिरकार, हम सब उसी परमात्मा की संतान हैं। आओ सब मिलकर एक जाजम पर बैठे, समाधान ढूंढे, विवाद का अंत करें।

(मुकेश पुरी गोस्वामी वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं।)

]]>
Sun, 22 Feb 2026 10:28:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा का अनावरण और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान आज, कुरीतियों पर रोक लगाने का निर्णय भी लेगी पूज्य सिंधी पंचायत https://acntimes.com/ratlam-hemu-kalani-statue-unveiled-today-seniors-honored https://acntimes.com/ratlam-hemu-kalani-statue-unveiled-today-seniors-honored एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पूज्य सिंधी पंचायत और भारतीय सिंधु सभा के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 को अमर बलिदानी शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा। इस मौके पर समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को खत्म करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे।

यह जानकारी पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष राधाकिशन सतवानी ने पत्रकार वार्ता में दी। इस दौरान सचिव हाशु कल्याणी, कोषाध्यक्ष कमलेश दवानी के साथ ही अनीता पाहुजा और नीता आसरानी भी मौजूद रहीं। पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह संत कंवरराम सिंधु नगर (विरियाखेड़ी) स्थित गुरु नानक भवन में दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि मप्र शासन के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप और इंदौर सांसद शंकर लालवानी होंगे। विशेष अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे। अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष सतवानी करेंगे। समारोह में समाज के 50 से अधिक अतिवरिष्ठजन का सम्मान किया जाएगा।

200 किमी दायरे की पंचायतें होंगी शामिल

पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में रतलाम व आसपास के 200 किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहरों की पंचायतों का मिलन समारोह और संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। इसमें रतलाम, नागदा, बांसवाड़ा, नीमच, खाचरौद सहित करीब 15 स्थानों की पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इन कुरीतियों पर रोक पर होगी चर्चा

पदाधिकारियों ने बताया का समाज में प्रिवेडिंग शूट की परंपरा तेजी से बढ़ रही है जो सामाजिक ताने-बाने को देखते हुए उचित नहीं है। इसके साथ ही शादियों और अन्य समारोह में सिर्फ दिखावे के लिए काफी खर्च होता है। शादी में दूल्हे को घोड़े से नहीं उतरने देने और वधू पक्ष पर भारी-भरकम नेग देने जैसी परंपराएं भी चल रही हैं जिससे आर्थिक भार पड़ता है। यही स्थिति मृत्युभोज के कारण भी होती है। अतः संगोष्ठी और मिलन समारोह के दौरान ऐसी अनावश्यक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। समाज की बेहतरी के लिए और क्या-क्या किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा होगी।

]]>
Sat, 21 Feb 2026 23:53:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में आत्महत्या ! सरपंच के मजदूर ने पानी की टंकी पर 'पुलिस नहीं सुनती' लिखा और लगा ली फांसी, SP ने ASI को किया लाइन अटैच, आरोपी सरपंच हिरासत में https://acntimes.com/laborer-commits-suicide-in-ratlam-Sarpanch-in-custody-asi-line-attached https://acntimes.com/laborer-commits-suicide-in-ratlam-Sarpanch-in-custody-asi-line-attached एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत ग्राम हरियाखेड़ा में सरपंच के काम करने वाले एक मजदूर ने पानी की टंकी में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आत्महत्या करने से पहले उसने टंकी पर ‘पुलिस नहीं सुनती’ तथा सरपंच सहित तीन लोगों के नाम भी लिखे। उसके परिजन और जनजातीय समाज के लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने सरपंच सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध युवक को आत्महत्या के लिए उकासने का केस दर्ज किया है। एसपी अमित कुमार ने लापरवाही बरतने के आरोप में एक एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है।

हरियाखेड़ा के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह गांव की पानी की टंकी से बंधे रस्सी के फंदे पर एक युवक के शव को लटके देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लक्ष्मीचंद्र पिता कनीराम के रूप में हुई जो कि सरपंच जितेंद्र पाटीदार के खेत में मजदूरी करता था। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और जावरा औद्योगिक क्षेत्र ताने से पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया जहां भी भीड़ जमा हो गई। बाद में आक्रोशित लोगों ने रास्ते पर जाम लगा दिया और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

सरपंच सहित तीन लोगों और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लक्ष्मीचंद्र ने सरपंच जितेंद्र पाटीदार, लोकेश पाटीदार और पुरुषोत्तम पाटीदार के नाम लिखे हैं। वहीं पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लक्ष्मीचंद्र ने जिस पानी की टंकी से लटककर फांसी लगाई उस पर उसने ‘पुलिस नहीं सुनती’ और सरपंच सहित तीन नाम भी लिखे। ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मीचंद्र द्वारा टंकी पर लिखे गए तीन नाम किसी ने मिटाने का प्रयास भी किया जिससे आक्रोश पनपा।

खेत पर काम करने के दौरान हुई थी मारपीट

मृतक के परिजन ने मीडिया को बताया कि लक्ष्मीचंद्र 11 फरवरी 2026 की रात को सरपंच जितेंद्र पाटीदार के खेत पर फसल को पानी दे रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां आए और लक्ष्मीचंद्र के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थाने में बंद भी करवा दिया था। लक्ष्मीचंद्र जमानत पर रिहा हुआ तो उसने सरपंच और उसके परिजन के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की। इसमें उसे झूठा फंसाए जाने, जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने और धमकियां दिए जाने के आरोप लगाए थे। मृतक के परिजन के अनुसार पुलिस ने उक्त शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है लक्ष्मीचंद्र के साथ थाने में रातभर मारपीट भी हुई थी। 12 फरवरी 2026 को पीड़ित ने एसपी कार्यालय में भी लिखित शिकायत की थी लेकिन वहां से भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

केस दर्ज, सरपंच हिरासत में

उक्त घटना को लेकर एसपी अमित कुमार ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने मामले में लापरवाही बरतने को लेकर एएसआई आशीष मांगरिया को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में सरपंच जितेंद्र पाटीदार, लोकेश पाटीदार और पुरुषोत्तम पाटीदार के विरुद्ध केस भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सरपंच जितेंद्र को हिरासत में लेकर शेष आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

]]>
Sat, 21 Feb 2026 23:19:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
पत्रकार वार्ता : विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग का कल्याण करने वाला है प्रदेश का बजट &कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/budget-with-the-concept-of-developed-madhya-pradesh-minister-chetan-kashyap https://acntimes.com/budget-with-the-concept-of-developed-madhya-pradesh-minister-chetan-kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग के कल्याण की भावना पूरी करने वाला बजट प्रस्तुत किया है। इसमें प्रदेश को अंतरिक्ष विज्ञान के नवीन क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश स्पेस टेक नीति-2026 का प्रभावी क्रियान्वयन प्रस्तावित है, वहीं लाड़ली बहनों के लिए 23,883 करोड़ का प्रावधान भी है। यह बजट ‘ज्ञानी’ (GYANII) अर्थात G - गरीब कल्याण, Y - युवा शक्ति, A - अन्नदाता, N - नारी शक्ति के साथ I - इन्फ्रास्टचर और I - इण्डस्ट्री को समर्पित है। सिंहस्थ के लिए 3,600 करोड़ का प्रावधान कर पहली बार आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना बनाते हुए उसके बजट का आंकलन किया गया है। प्रदेश की जीएसडीपी में गत वर्ष से लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि उत्साहजनक है।

यह बात कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। वे प्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर जिला भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी एवं सह प्रभारी नीलेश बाफना मंचासीन रहे। काश्यप ने मध्यप्रदेश के बजट पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2026-2027 के लिए 4.38 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया, जो कि वितीय वर्ष 2025-2026 के 4.21 लाख करोड़ की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। आगामी वर्ष में राजकोषीय घाटा 4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सरकार द्वारा कर्ज लिए जाने की प्रक्रिया पर बेबुनियाद सवाल उठाए जाते हैं जबकि कर्ज हमेशा पूंजी बढ़ाने के लिए काम में आता है और मध्यप्रदेश सरकार निर्धारित मापदण्ड अनुसार ही कर्ज ले रही है।

कृषि के लिए बिजली का ऐसा प्रावधान

मंत्री काश्यप ने बताया कि बजट में एमएसएमई को पर्याप्त बजट मिला है और पिछले वर्ष में उसकी कोई देयता बाकी नहीं है। प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की स्थापना के साथ पीएम मित्र पार्क और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का विकास जारी है। सरकार प्रत्येक विधानसभा में एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना चाहती है और इसके लिए 80 क्षेत्र चिह्नित हुए हैं, जहां योजना बनायी जा रही है। कृषि क्षेत्र में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल द्वारा 5 एच. पी. तक के कृषि पंप / प्रेशर तथा एक घरेलू कनेक्शन को निःशुल्क विद्युत उपलब्ध कराने हेतु प्रतिपूर्ति के अंतर्गत 5276 करोड़ प्रावधान किया गया है। दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत 335 करोड़ का प्रावधान, समर्थन मूल्य पर किसानों में फसल उपार्जन पर बोनस भुगतान हेतु 150 करोड़ का प्रावधान, सहकारी बैंक के माध्यम से कृषकों को आपातकालीन ऋण पर ब्याज अनुदान के अंतर्गत 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के अंतर्गत किसानों के लिए 3,000 करोड़ की लागत से सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध होंगे। पशुपालन के लिए 2364 करोड़, गौ-संवर्धन एवं पशुओं संवर्धन के लिए 620 करोड़ 50 लाख तथा मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के लिए 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। गौशालाओं को सरकार प्रति गौवंश 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए भी दे रही है।

80 लाख विद्यार्थियों को दिया जाएगा दूध

काश्यप ने बताया कि बजट में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ वर्ग कि लिए 1691 करोड़, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 2857 करोड़ का प्रावधान है, तो आबादी भूमि पर ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत 46 लाख 63 हजार परिवारों को 50,000 करोड़ मूल्य की आबादी भूमि पर मालिकाना हक दिया जा चुका है। सरकार ने इस भूमि की रजिस्ट्री संबंधित परिवार के पक्ष में कराने और स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क का संपूर्ण व्यय वहन करने हेतु 3800 करोड़ का प्रावधान किया है। इसी प्रकार लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के अंतर्गत 1801 करोड़ का प्रावधान और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 के अंतर्गत 23,883 करोड़ का प्रावधान किया है। बजट में नवीन प्रस्तावित यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के अंतर्गत कक्षा 8 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से 80 लाख विद्यार्थियों की दुग्ध पैकेट वितरित किए जाने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना बदलेगी तस्वीर

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं संधारण के लिए 14742 करोड़ का प्रावधान है और 21630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना को मंजूरी दी गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में सड़क नेटवर्क का विस्तार होगा। प्रदेश में सड़क मरम्मत, ग्रामीण-शहरी सड़क नेटवर्क विस्तार और कनेक्टिविटी सुधार के लिए 12690 करोड़ आवंटित होंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जन भागीदारी के आधार पर धार, बैतूल और पन्ना में महाविद्यालयों हेतु नियुक्तियां हो चुकी हैं। श्योपुर, मुरैना, खरगोन, अशोकनगर, गुना, बालाघाट, टीकमगढ़, सीधी और शाजापुर में भी महाविद्यालय प्रारंभ करने की प्रक्रिया चल रही है।

972 पीएम ई-बसों की मिली स्वीकृति

काश्यप ने बताया कि लोक परिवहन के लिए पीएम ई-बस सेवा अंतर्गत कुल 972 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की स्वीकृति दी गई है। द्वारका नगर योजना अंतर्गत आगामी 3 वर्षों में 5 हजार करोड़ का निवेश लक्षित है। नगरीय क्षेत्रों में आवास के लिए 2316 करोड़, सड़क मरम्मत के लिए 349 करोड़, अमृत 2.0 में 3467 करोड़, नगरीय निकायों को मूलभूत सेवाओं हेतु एकमुक्त अनुदान के लिए बजट में 1057 करोड़ का प्रावधान है।

वीबी-जीराम-जी के तहत मिलेगा ज्यादा रोजगार

काश्यप ने बताया कि विकसित भारत जी राम जी कार्यक्रम के तहत 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोज़गार, 8,000 किलोमीटर सड़कों का पुनः डामरीकरण, 600 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन तथा 89,000 किलोमीटर सड़कों के संरक्षण का लक्ष्य है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में 2 लाख व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय निर्माण, 505 सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण, ग्राम पंचायत में विकास के लिए 3736 करोड़ प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 6850 करोड़, विकसित भारत, समृद्ध ग्राम योजना में 10428 करोड़, प्रधानमंत्री जनमन योजना (आवास) 900 करोड़, प्रधानमंत्री पूर्ण शुशिक्षित निर्माण एवं सहायक योजनाएं 1884 करोड़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं सहायक योजनाएं 807 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) 400 करोड़,  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 300 करोड़ का प्रावधान है।

]]>
Sat, 21 Feb 2026 21:28:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
नियुक्ति / मनोनयन ! सैलाना विधानसभा क्षेत्र की 88 पंचायत समितियों का हुआ गठन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गेहलोत ने जारी की सूची https://acntimes.com/congress-panchayat-committees-formed-in-sailana https://acntimes.com/congress-panchayat-committees-formed-in-sailana एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के जनजातीय बहुल विधानसभा क्षेत्र सैलाना में कांग्रेस द्वारा पंचायत स्तर की समितियों का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्वशासन को मजबूती प्रदान करना है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत (गुड्डू भैया) ने सैलाना विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समितियों के प्रभारियों की सूची जारी की है। इसमें 88 पंचायत समितियां शामिल हैं। गेहलोत के अनुसार इन समितियों के गठन से स्थानीय स्वशासन को मजबूती मिली है। जिला अध्यक्ष ने सभी समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों और जिम्मेदार प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्य करने की अपेक्षा की है। उन्होंने जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ते सैलाना को भी शुभकामनाएं दी हैं।

गांव मजबूत तो विधानसभा भी सशक्त

कांग्रेस द्वारा पंचायत समितियों के गठन को गांव-गांव तक विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि समितियों द्वारा समर्पण और और कर्त्तव्यनिष्ठा से काम करने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। गांव मजबूत होंगे तो विधानसभा भी सशक्त बनेगी। आपके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

]]>
Sat, 21 Feb 2026 19:41:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इंदौर के भागीरथपुरा जैसा हादसा न हो &रीना बोरासी https://acntimes.com/mp-mahila-congress-state-president-pc-in-ratlam https://acntimes.com/mp-mahila-congress-state-president-pc-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा है कि रतलाम में नागरिकों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का प्रबंध किया जाना चाहिए। रतलाम में इंदौर के भागीरथपुरा के जैसा हादसा होने का इंतजार नहीं करना चाहिए।दो दिन में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की करोड़ों रुपए की फसल नष्ट हो गई है, अतः उन्हें क्षतिपूर्ति की राशि दिलाने के लिए तत्काल सर्वे शुरू किया जाए। 

रीना बौरासी सेतिया यहां रतलाम प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि रतलाम के ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की नल-जल योजना के अंतर्गत ग्रामीण को पीने के लिए जो जल उपलब्ध कराया जा रहा है उसकी जांच करना जरूरी है। मुझे यह जानकारी है कि कई गांव में इस योजना के तहत जो पानी उपलब्ध कराया जा रहा है वह दूषित है। रतलाम नगर में भी ड्रेनेज की लाइन का चॉक होना आम बात हुआ है। इंदौर के भागीरथपुरा के जैसा हादसा होने से रतलाम में रोकने के लिए अभी से कड़े प्रबंध किए जाने की आवश्यकता है। यह ध्यान देना चाहिए कि इंदौर के भागीरथपुरा में हुए हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन सरकार 20 मौत से ज्यादा मानने को तैयार नहीं है।

बोरासी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा विधानसभा में नागरिकों के हित में आवाज उठाने के बाद भी सरकार ना तो इस मामले की चर्चा करना चाहती है और ना ही अब तक यह निश्चित हो सका है कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। ऐसे में रतलाम के लोगों को भी यह समझ लेना चाहिए कि प्रदेश की सरकार उन्हें शुद्ध जल देने के लिए आगे नहीं आएगी। उन्हें खुद ही पीने का शुद्ध पानी प्राप्त करने के लिए नगर निगम पर दबाव बनाना पड़ेगा।

फोरलेन निर्माण में बना भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड 

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा जावरा फाटक अंडर ब्रिज से जो चार लाइन सड़क का निर्माण किया गया है, उसने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है। विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी इंदौर की पृथ्वी इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा मिलकर 17 करोड़ की राशि से घटिया निर्माण किया गया है। सेंट्रल लाइट की अंडरग्राउंड केबल लाइन को ऊपर से डालकर उस पर सीमेंट भर देना भ्रष्टाचार का जीता जागता प्रमाण है। बहुत जरूरी है कि यह पूरा मामला जांच के लिए लोकायुक्त को सौंपा जाए। 

उद्योगों ने दूषित किया पानी

रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि रतलाम और उसके आसपास के क्षेत्र में उद्योगों के द्वारा केमिकल वेस्ट फैला दिए जाने के कारण भूमिगत जल दूषित हो रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाना चाहिए। 

किसानों को मिले मुआवजा 

उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिन से बिना मौसम की बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण किसानों की करोड़ों रुपए की फसल नष्ट हो गई है। जिला प्रशासन को चाहिए कि वह तत्काल सर्वे करा कर किसानों को राहत दिलाने की दिशा में प्रयास करे। रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केवल नाम की योजना है। इस योजना में अपनी फसल का बीमा करने के लिए किसानों को पैसा तो भारी चुकाना पड़ता है लेकिन जब फसल नष्ट होती है तो उन्हें बहुत कम मुआवजा दिया जाता है। हाल ही में कांग्रेस के द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा के सत्र में यह मामला उठाया गया था। विधानसभा में सरकार के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि फसल बीमा योजना की प्रीमियम के रूप में मध्य प्रदेश के किसानों के द्वारा 15000 करोड़ रुपए की राशि दी गई। इसके जवाब में मुआवजे के रूप में उन्हें केवल 5000 करोड़ रुपए की राशि मिल सकी है।

बालिका की मौत प्रशासन की नाकामी

उन्होंने कहा कि रतलाम के बाजना थाना क्षेत्र में मात्र 12 वर्ष की बालिका के साथ 26 साल के युवक के द्वारा दुष्कृत्य किए जाने की घटना निंदा जनक और चिंताजनक है। पूरे देश में मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जिसमें की सबसे ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं के साथ बलात्कार होते हैं। रतलाम की इस घटना में डर के मारे बालिका के द्वारा आत्महत्या कर लिया जाना पूरे सिस्टम की नाकामी है। मै मांग करती हूं कि इस घटना को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर जल्द से जल्द इस आरोपी को फांसी की सजा दी जाना चाहिए। इस घटना से पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए शासन और जिला प्रशासन को पहल करना चाहिए।

अवैध खनन को रोका जाएं

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खनन माफिया हावी है। कहीं पर अनुमति के नाम पर तो कहीं पर बिना अनुमति के खनन किया जा रहा है। रतलाम में भी ग्राम लुनेरा में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास की पहाड़ी पर अवैध खनन किया गया। बाद में लोक निर्माण विभाग के द्वारा यह दावा कर दिया गया कि उनके द्वारा खनन की अनुमति दी गई थी। इस मामले में यह आपत्तिजनक है कि खनन की शिकायत करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मुकदमे को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।

]]>
Sat, 21 Feb 2026 14:26:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
AI पर सरकारी पहरा ! AI से कंटेंट बनाने वाले पहले जान लें IT नियमों में हुए ये बदलाव, वरना जान पड़ सकता है जेल https://acntimes.com/ai-it-rules-2026-synthetic-content-guidelines-india https://acntimes.com/ai-it-rules-2026-synthetic-content-guidelines-india एसीएन टाइम्स @ डेस्क । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट (AI) के उपयोग के साथ ही इसका दुरुपयोग भी तेजी से बढ़ा है। इस पर नकेल कसने के लिए केंद्र सरकार ने आईटी एक्ट के नियमों और प्रावधानों में व्यापक बदलाव किया है। 20 फरवरी 2026 से प्रभावशील भी हो गया है। इसलिए, यदि आप AI का उपयोग कर कॉन्टेंट क्रिएट कर रहे हैं तो सावधानी बरतें और सरकारी गाइडलाइन का पालन करें अन्यथा जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

केंद्र सरकार द्वारा एआई से तैयार डिजिटल कंटेंट के उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दे हैं। इसके लिए सरकार ने गत 10 फरवरी 2026 को ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था जो प्रभावशील भी हो गया है। इसके अनुसार अगर कोई यूजर AI की मदद से फोटो, वीडियो अथवा ऑडियो तैयार करता है तो उसे उस पर यह लेवल अनिवार्य रूप से लगाना होगा कि- यह AI जनरेटेड है। अब यदि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का आपत्तिजनक अथवा गैर-कानूनी कंटेंट पोस्ट किया जाता है और उसकी शिकायत होती है तो उसे तत्काल हटाना पड़ेगा। ऐसा कंटेंट हटाने के लिए सिर्फ 3 घंटे की समय सीमा नियत की गई है। पहले ऐसा कंटेंट हटाने के लिए 36 घंटे तक की मोहलत मिलती थी।

सिंथेटिक समाग्री के लिए भी है नियम

भारत सरकार के केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना-प्रौद्योगिकी कानून-2000 की धारा 87 के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम-2021 में बदलाव किया है। इसमें न सिर्फ AI से तैयार कंटेंट बल्कि सिंथेटिक यानी संपादित किए गए ओरिजनल कंटेंट को लेकर परिभाषित भी किया गया है। इसके अनुसार 'सिंथेटिक रूप से उत्पन्न जानकारी' (Synthetic Generated Information) को  SGI नाम दिया गया है। इसमें ऐसी ऑडियो, विजुअल या ऑडियो-विजुअल सामग्री शामिल होगी जो एल्गोरिदम अथवा Ai के माध्यम से बनाई गई हो या फिर बदली गई हो जो वास्तविक व्यक्तियों या घटनाओं की तरह ही दिखती हो। इसका आशय डीपफेक एडिटेड अथवा डिजिटली एडिटेड तस्वीरें या वीडियो से है।

अब यह करना होगा यूजर्स को

  • अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यूजर्स से अनिवार्य रूप से इस बात का घोषणा (सत्यापन) लेना होगी कि उनके द्वारा अपलोड की गई सामग्री AI से तैयार की गई है या नहीं।
  • यूजर्स को कंटेंट अपलोड करते समय खुद ही इसकी घोषणा करनी होगी कि वह AI से तैयार किया गया है या नहीं।
  • अब कंटेंट की प्रकृति को लेकर सच बोलने की जिम्मेदारी सीधे तौर पर यूजर्स की होगी। इसकी जांच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तकनीकी उपकरणों के माध्यम से कर सकेंगे।
  • अब यूजर्स ऐसे लेबल अथवा स्थायी मेटाडाटा (provenance markers) को हटा, दबा या उनसे छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे जो AI की पहचान के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा लगाए जाते हैं।
  • सभी प्लेटफॉर्म को अब यूजर को नियमों का उल्लंघन करने या AI का गलत इस्तेमाल करने पर सजा भुगतने की चेतावनी भी देनी पड़ेगी। ऐसी चेतावनी तीन माह में कम से कम एक बार देना जरूरी हो गया है।
  • सभी प्लेटफॉर्म्स को बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), गैर-सहमति वाली अंतरंग तस्वीरें (NCII), और धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले डीपफेक को रोकने के लिए ऑटोमैटिक एआई फिल्टर भी लगाना होंगे।

ये कार्रवाई है संभावित

  • सरकार या अदालत के आदेश के बाद प्लेटफॉर्म को अवैध AI सिंथेटिक सामग्री महज 3 घंटे के अंदर हटाना होगी। वहीं न्यूडिटी या यौन सामग्री हटाने के लिए मात्र 2 घंटे का समय नियत है।
  • नियमों का उल्लंघन करने पर यूजर का अकाउंट निलंबित हो सकता है।
  • उल्लंघनकर्ता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), बाल संरक्षण (पॉक्सो) और चुनाव कानूनों के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज हो सकता है।
  • अगर कोई व्यक्ति AI के माध्यम से कोई अवैध कार्य अथवा अपराध करता है तो संबंधित प्लेटफॉर्म को पीड़ितों या कानून प्रवर्तन एजेंसियों को ऐसे यूजर की पहचान भी बतानी होगी।
  • अगर कोई प्लेटफॉर्म नियमों का पालन करने अथवा समय पर सामग्री हटाने में असफल रहता है तो उसे अब 'सेफ हार्बर' नियम (धारा 79) के तहत कोई राहत नहीं मिलेगी यानि अब उसे ही नियमों के उल्लंघन और अपराध के लिए कानूनी रूप से जिम्मेदार माना जाएगा।
]]>
Sat, 21 Feb 2026 02:40:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में UGC का समर्थन ! संयुक्त मोर्चा ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोका https://acntimes.com/ratlam-rally-and-demonstration-in-support-of-ugc https://acntimes.com/ratlam-rally-and-demonstration-in-support-of-ugc एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों के समर्थन में शुक्रवार दोपहर एससी, एसटी, ओबीसी और भीम आर्मी सहित विभिन्न संगठनों ने ‘संयुक्त मोर्चा’ के बैनर तले रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने रैली को कोर्ट चौराहे पर ही रोक दिया। जहां बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर एससी, एसटी, ओबीसी और भीम आर्मी सहित विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर यूजीसी के समर्थन में रतलाम में जुटने, रैली निकालने का ऐलान किया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार संदेश भी वायरल हो रहे थे। इसके चलते ही एक दिन पूर्व प्रशासन द्वारा जिले में रैली और प्रदर्शन आदि पर रोक लगा दी गई थी और रतलाम के आम्बेडकर सर्कल तथा कोर्ट चौराहे पर भारी मात्रा में बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद संयुक्त मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता रतलाम के आम्बेडकर सर्कल पर जुटे और रैली के रूप में आगे बढ़े।

पुलिस ने रोका तो भड़के, बाद में रास्ते में ही दिया ज्ञापन

सभी हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर आगे बढ़ रहे थे। वे कलेक्टर कार्यालय जाकर यूजीसी कानून के समर्थन में ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें कोर्ट चौराहे पर ही रोक दिया। इससे प्रदर्शनकारी भड़क गए और उन्होंने जबरदस्ती आगे बढ़ने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। अधिकारियों ने उन्हें वहीं ज्ञापन देने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने परंतु जब बात नहीं बनी तो प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट चौराहे पर ही ज्ञापन सौंपना उचित समझा।

ज्ञापन में ये उठाए मुद्दे

  • संसद द्वारा 13 जनवरी 2026 को पारित यूजीसी कानून को 29 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे आदेश से रोका गया है जिसका हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं।
  • लंबे संघर्ष के बाद UGC कानून अस्तित्व में आया है, जिसमें ओबीसी वर्ग को भी शामिल किया गया है। इसे पूरे देश के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मेडिकल संस्थानों तथा अन्य सरकारी और निजी संस्थानों में प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
  • उच्च शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), दिव्यांगजन एवं महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  • देश में अब भी जातीय भेदभाव की घटनाएं सामने आती रही हैं। रोहित वेमुला, पायल तड़वी, इन्द्रा मेघवाल, जैसे मामलों को देखते हुए सख्त कानून की आवश्यकता है।
]]>
Sat, 21 Feb 2026 00:47:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष के बेटे गौरव और भतीजे नीरज सहित चार के विरुद्ध केस दर्ज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का है आरोप https://acntimes.com/ratlam-fir-against-four-people-including-son-and-nephew-of-sindhi-samaj-president https://acntimes.com/ratlam-fir-against-four-people-including-son-and-nephew-of-sindhi-samaj-president एसीएन टाइम्स @ रतलाम । औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष राधाकिशन सतवानी के बेटे और भतीजे सहित 4 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने वाट्सएप पर पोस्ट करने को लेकर एक युवक के घर और वाहन में तोड़-फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस के अनुसार वरदान नगर निवासी कमल गुरनानी ने शिकायत दर्ज करवाई है, साथ ही एक सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा। गुरनानी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को करीब 11.20 बजे पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष सतवानी का बेटा गौरव सतवानी, भतीजा नीरज सतवानी अपने साथियों कार्तिक सैनी और अमित वोहरा के साथ चार पहिया वाहन से उनके घर पहुंचे। उनके हाथों में डंडे भी थे। आरोपियों ने घर का दरवाजा खटखटाकर गुरनानी को बाहर आने के लिए कहा। इस पर गुरनानी ने कहा कि अभी रात है वे सुबह बात करेंगे। लोहे का गेट होने से आरोपी उनके घर के अंदर प्रवेश नहीं कर सके इससे वे इससे उन्होंने गाली-गलौज करते हुए बाहर खड़ी कार एमपी 43 बीडी 0963 के कांच और हडलाइट में तोड़फोड़ कर दी।

वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट से हुआ विवाद

फरियादी गुरनानी ने बताया कि वे मार्केटिंग का काम करते हैं। गुरनानी के अनुसार गत 16 फरवरी को समाज के वाट्सएप ग्रुप पर अध्यक्ष राधाकिशन सतवानी को कुछ शब्दों के प्रयोग किए जाने पर आपत्ति दर्ज करवाई थी। इसी से नाराज होकर उनके बेटे-भतीजे ने उक्त घटना को अंजाम दिया और यह धमकी भी दी कि यदि भविष्य में ग्रुप में उनके पिता के खिलाफ कुछ लिखा तो जान से मार देंगे।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने कमल गुरनानी की शिकायत पर आरोपी गौरव सतवानी निवासी देवरा देवनारायण कॉलोनी, नीरज सतवानी पिता ठाकुरदास निवासी इंद्रानगर, अमित वोहरा और कार्तिक सैनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 324(4), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

]]>
Fri, 20 Feb 2026 23:00:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
Sexual Harassment ! 12वीं की छात्रा को मादक पदार्थ चटाकर किया Kiss, मोबाइल से फोटो खींचकर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया https://acntimes.com/12th-student-was-drugged-kissed-and-pressured-into-sexual-intercourse https://acntimes.com/12th-student-was-drugged-kissed-and-pressured-into-sexual-intercourse एसीएन टाइम्स @ रतलाम । औद्योगिक क्षेत्र थाने पर 12वीं की एक छात्रा की शिकायत पर एक युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को सफेद रंग का मादक पदार्थ चटाकर उसे किस किया और उसका फोटो भी बना लिया। आरोपी ने किशोरी पर यौन संबंध बनाने का भी दबाव डाला। इतना ही नहीं उसने पीड़िता को जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी भी दी।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने अपनी नानी के साथ थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह कक्षा 12वीं में पढ़ती है। गत 30.11.2025 की शाम को वह अपनी एक सहेली के साथ एक अन्य सहेली का जन्मदिन मनाने के लिए उसके घर गई थी। वहां एक अनजान लड़का भी मिला जिसने अपना नाम मुन्नालाला बताया। इसी दौरान उसने किशोरी को सफद पाउडर जैसी कोई वस्तु खाने के लिए दी। उसने खाने से मना कर दिया तो मुन्नालाला नामक लड़का बोला कि तु खाकर तो देख, अच्छी चीज है। अगर खाने में अच्छी नहीं लगे तो थूंक देना।

पाउडर चाटते ही आ गए चक्कर

किशोरी ने उस पर भरोसा कर लिया और वह पाउडर चाट लिया। पाउडर चाटते ही उसे चक्कर आने जैसा लगा तो वह पाउडर थूंकने के लिए घर के बाहर आ गई। तभी वहां उक्त लड़का भी पहुंच गया और उसने बुरी नीयत से किशोरी को पकड़कर गाल पर किस कर लिया। लड़के ने किस करते हुए अपने मोबाइल फोन पर फोटो भी ले लिया। आरोपी ने किशोरी से यौन संबंध बनाने के लिए भी कहा जिसके लिए उसने डांट दिया। किशोरी ने यह भी कहा कि मैं मुस्लिमों से बात नहीं करती। उसने फोटों खींचने को लेकर भी नाराजी जताई और पुलिस में शिकायत करने की बात भी कही।

इसलिए अब दर्ज करवाई शिकायत

किशोरी ने पुलिस को बताया कि पुलिस शिकायत करने का कहने पर आरोपी ने उसे जान से मारने तथा किस करते हुए खींचा गया फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। इससे वह काफी डर गई और उसने किसी से कुछ नहीं कहा। किशोरी ने बताया कि उसे बाद में पता चला कि आरोपी ऐसी हरकतें कई अन्य लड़कियों के साथ कर चुका है। इसलिए उसने हिम्मत जुटाकर नानी के साथ रिपोर्ट करवाने आई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 75 (1)(i), 75(1)(ii) तथा 351(3) में प्रकरण दर्ज किया है। 

जानिए, लगाई गई धाराओं के बारे में

भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 75 यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) से संबंधित है। इसके अंतर्गत धारा 75(1)(i) अनचाहे शारीरिक संपर्क और 75(1)(ii) यौन संबंधों की मांग के लिए 3 साल तक के कठोर कारावास या जुर्माने का प्रावधान करती है। यह एक गंभीर, संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध है।

]]>
Fri, 20 Feb 2026 15:41:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
पूरा परिवार ही धोखेबाज़ ! डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी में रेलवे ठेकेदार संजय जैन के माता&पिता और तत्कालीन उप पंजीयक भी शामिल, पुलिस ने बनाया आरोपी, यहां जानें& पूरा मामला https://acntimes.com/ratlam-fraud-railway-contractors-parents-also-accused https://acntimes.com/ratlam-fraud-railway-contractors-parents-also-accused एसीएन टाइम्स @ रतलाम । फर्जी दस्तावेज बनाकर 1.68 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले रेलवे के ठेकेदार संजय जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने संजय के माता-पिता और तत्कालीन उप पंजीयक का नाम भी एफआईआर में शामिल किया है। आरोप है कि इन तीनों ने भी धोखाधड़ी में जैन का सहयोग किया था।

जानकारी के अनुसार रतलाम शहर के नीमचकौ निवासी समाजसेवी सुभाष जैन ने रेलवे के ठेकेदार स्वस्तिक इंटरप्राइजेस के पूर्व भागीदार एवं साझेदार संजय जैन निवासी जैन कॉलोनी के विरुद्ध स्टेशन रोड थाने पर एक एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें आरोपी संजय पर 1.68 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच में पुलिस ने संजय के पिता मणिलाल जैन, माता मनोरमा जैन और तत्कालीन उप पंजीयक प्रदीप निगम को भी जिम्मेदार पाया है। आरोपी मणिलाल और मनोरमा भी उक्त फर्म में साझेदार हैं। आरोप है कि इन दोनों ने निगम के साथ मिलीभगत कर सुभाष जैन की सहमति लिए बिना ही एक मकान को भारमुक्त करवा लिया था। इसके लिए कोर्ट में प्रस्तुत फर्जी दस्तावेजों में इनके भी हस्ताक्षर पाए गए हैं। नतीजतन इन तीनों को भी मामले में सह आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार संजय जैन द्वारा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में झूठे एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्वस्तिक इंटरप्राइजेस नामक फर्म के नाम से एक फर्जी एकाउंट खुलवा लिया गया था। अन्य साझेदारों को इसकी जानकारी भी नहीं दी गई थी। इस तरह धोखाधड़ी करने का पता च ने पर ही सुभाष जैन ने संजय जैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद संजय भूमिगत हो गया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था जिससे संजय जैन और सुभाष जैन के बीच समझौता हो गया था। समझौते में तय हुआ था कि जैसे-जैसे रुपए आते जाएंगे, संजय जैन द्वारा दिए गए चेक वापस होते जाएंगे।

लोन के लिए बैंक में गिरवी रख दिया मकान

संजय जैन द्वारा अपनी माता मनोरमा के स्वामित्व का जैन कॉलोनी में स्थित एक मकान बेचने का अनुबंध 25 अक्टूबर 2012 को सुभाष जैन से किया था। जब हाईकोर्ट इंदौर में समझौता पेश हुआ तो उसमें यह भी शर्त शामिल थी कि यदि चेक बाउंस होते हैं तो संजय द्वारा 30 सितंबर 2013 को मकान की रजिस्ट्री सुभाष जैन के नाम करवा दी जाएगी। इसके बावजूद जून 2013 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से मां मनोरमा ने अपनी फर्म स्वस्तिक के नाम पर 60 लाख और श्री इंटरप्राइजेस के नाम पर 50 लाख रुपए का लोन लेने के लिए उक्त मकान गिरवी रख दिया। आरोप है कि संजय जैन ने तत्कालीन उपपंजीयक निगम के साथ मिलीभगत कर उक्त मकान भारमुक्त भी करवा लिया और इसके लिए सुभाष जैन की सहमति भी नहीं ली गई। बता दें कि, मणिलाल जैन वर्ष 2010 में सुभाष जैन से 50 फीसदी हिस्सा लेने के बाद कारोबार से सेवानिवृत्ति भी ले ली थी और तब समाचार पत्रों में इसके बड़े-बड़े विज्ञापन तक प्रकाशित हुए थे। वर्तमान में मणिलाल जैन की उम्र तकरीबन 80 साल है।

]]>
Fri, 20 Feb 2026 14:06:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
उजले कपड़े – काली करतूत ! धोखेबाज कॉलोनाइजर मनीष सुराना ने गोल्ड कॉम्पलेक्स की जमीन का कर दिया 62 करोड़ में सौदा, सराफा व्यवसायी से 35 लाख ठगे, FIR दर्ज https://acntimes.com/ratlam-duped-of-rs-35-lakh-by-promising-to-sell-land-belonging-to-a-gold-complex-fir-registered https://acntimes.com/ratlam-duped-of-rs-35-lakh-by-promising-to-sell-land-belonging-to-a-gold-complex-fir-registered एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आदतन अपराधी बन चुके धोखेबाज कॉलोनाइजर मनीष सुराना की एक और करतूत सामने आई है। आरोपी सुराना के विरुद्ध एक सराफा व्यापारी ने 35 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि कॉलोनाइजर ने नगर निगम के सामने निर्माणाधीन गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन बेचने के नाम पर ठगी की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के सिलीकॉन सिटी के निवासी देवेन्द्र पिता स्व. राजेन्द्रकुमार सोनी ने एक लिखित शिकायत की है। इसमें सोनी ने पुलिस को बताया कि वे मूलतः रतलाम जिले के निवासी हैं और इंदौर में श्री ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं। सोनी के अनुसार उनके परिचित कॉलोनाइजर मनीष सुराना जमीनों की दलाली करते हैं। सराफा व्यवसायी का आरोप है कि फरवरी 2024 में मनीष सुराना उनके इंदौर स्थित निवास पर आया था। इस दौरान उसने रतलाम शहर की गोल्ड कॉम्पलेक्स स्थित जमीन का सौदा कराने की बात कही।

फर्जी पॉवर ऑफ अटार्नी दिखाकर जीता भरोसा

शिकायतकर्ता के अनुसार सुराना ने मुलाकात के दौरान दो मुख्त्यारनामा आम (पॉवर ऑफ आटर्नी) दिखाए गए। इनमें से पक्ष क्र. 01 में मुख्त्यारकर्ता मेहरून्निसा पिता अब्दुल गफ्फार खान निवासी छोटी सरवन बांसवाड़ा (राजस्थान) आदि का नाम उल्लेखित था। वहीं पक्ष क्र. 02 में मुख्त्यारग्रहिता के रूप में आरोपी मनीष सुराना का नाम दर्ज था। इसी तरह दूसरे मुख्त्यारनामा में पक्ष क्र. 01 में नासिर पिता सलीम खान निवासी बाई जी का वास रतलाम का नाम था और पक्ष क्र. 02 मुख्त्यारग्रहिता के रूप में मनीष सुराना का नाम था। दोनों में विक्रय की जाने वाली भूमि सर्वे कं. 105 (रकबा 0.20 हेक्टेयर) एवं सर्वे नं. 106 (रकबा 12 बिस्वा) सहित कुल रकबा 12 बीघा 06 बिस्वा कस्बा रतलाम में स्थित होना उल्लेखित था। दोनों मुख्तयारनामे पर पक्ष क्र. 01 व पक्ष क्रं. 02 के हस्ताक्षर भी थे।

पॉवर ऑफ अटार्नी में नहीं लगे थे ई-स्टाम्प

दोनों ही पॉवर ऑफ अटार्नी में ई-स्टाम्प 1000 रुपए की ई-स्टाम्प संलग्न होने का भी उल्लेख था परंतु ई-स्टाम्प नहीं लगे थे। इससे देवेंद्र ने इस बारे में सवाल किया तो आरोपी मनीष ने कहा कि ई-स्टाम्प नासिर खान के पास हैं और वह बाहर गया हुआ है। उसके लौटने पर ई-स्टाम्प मिल जाएंगे।

न्यायालय में वाद होने की बात भी कही

मनीष ने देवेंद्र को यह भी बताया था कि उक्त जमीन को लेकर न्यायालय में दीवानी वाद RCSA 188/2023 प्रचलित है। जब देवेंद्र ने इस वादे के बारे में सवाल किया तो उसने बताया कि उक्त भूमि पर समदड़ाया ब्रदर्स द्वारा नगर निगम की ओर से गोल्ड कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा है जबकि उक्त संपूर्ण जमीन दोनों आम-मुख्त्यारों में उल्लेखित मुख्त्यारकर्ताओं की पैतृक संपत्ति है। इसके संबंध में ही उक्त दीवानी वाद न्यायालय में लगाया है। यह जल्द ही निराकरण होकर, फैसला आम-मुख्यारकर्ताओं के पक्ष में आने की पूर्ण संभावना है। यदि किसी कारणवश फैसला आम-मुख्यारकर्ताओं के पक्ष में नहीं आता है तो सौदा करने वाले द्वारा दी गई बयाने की राशि बिना ब्याज के लौटा दी जाएगी।

62 करोड़ में तह हुआ सौदा

फरियादी सराफा व्यवसायी के अनुसार आरोपी सुराना द्वारा उक्त जमीन की कीमत 70 करोड़ रुपए और बयाने की राशि 50 लाख रुपए देने की बात कही थी। इसे लेकर काफी मोलभाव हुआ और बात 62 करोड़ रुपए तथा बयाना राशि 35 लाख रुपए देने पर तय हुई। इसके चार दिन बाद ही सुराना इंदौर पहुंचा और एक टाइप की हुई सौदा चिट्ठी दिखाई। तब तक देवेंद्र ने अपने परिचित नरेन्द्र पटेल एवं कमलेश पंथी को भी बुलवा लिया। इस पर बयाने के तौर पर 35 लाख रुपए प्राप्त होने की जानकारी दर्ज थी। इस आधार पर फरियादी देवेंद्र ने आरोपी मनीष को 35 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। भुगतान दो गवाहों

ई-स्टाम्प नहीं देने से हुआ संदेह

देवेंद्र सोनी ने पुलिस को बताया कि बयाना राशि देने के कई दिन बाद भी उन्हें ई-स्टम्प नहीं मिले तो उन्होंने सुराना से कहा लेकिन वह टालमटोल करने लगा जिससे उन्हें शंकाहुई। देवेंद्र रतलाम पहुंचे और नासिर खान से मिले। नासिर ने उन्हें बताया कि उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई आम-मुख्यार नहीं लिखा गया है, किंतु मुझे मनीष सुराना ने सौदे के संबंध में 05 लाख रुपए दिए हैं, 30 लाख रूपए उसी के पास हैं। देवेंद्र ने मनीष से संपर्क किया तो वह कहने लगा कि आपके रुपए सुरक्षित हैं, आप 50 लाख रुपए की और व्यवस्था कर लो, मैं आगे की लिखा-पढ़ी भी करवा देता हूं। इस पर देवेंद्र ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई थी, जब न्यायालय से निराकरण होगा उसके बाद ही रुपए दूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि तुमने धोखाधड़ी की है, कूटरचित आम-मुख्यार देकर झूठ बोला है, यदि रुपए वापस नहीं किए तो पुलिस में शिकायत करूंगा। तब मनीष ने कहा कि अभी मेरे पास 08 लाख रुपए हैं, तुम थोड़ा रुको, बाकि रुपयों की व्यवस्था करता हूं। इसके बाद आरोपी ने फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया।

अवैध कॉलोनी निर्माण का भी है केस

कॉलोनाइजर मनीष सुराना के विरुद्ध स्टेशन रोड थाने पर अवैध कॉलोनी निर्माण का केस भी दर्ज है। रतलाम ग्रामीण तहसील के राजस्व निरीक्षक करमचंद (54) पिता रकमा डोडियार ने थाने में आवेदन दिया था। इसमें बताया गया था कि कलेक्टर कॉलोनी सेल से मिले पत्र के अनुसार ग्राम बड़ोदिया के हल्का नंबर 56 स्थित सर्वे नंबर 302/3 रकबा 0.200 हेक्टेयर व सर्वे नंबर 302/4/1 रकबा 0.160 हेक्टेयर पर भूमि स्वामी मनीष सुराना ने दुकानों का निर्माण किया है। यह लैंड डाइवर्जन ऑर्डर के बिना दुकान निर्माण कर संचालन करना, रोड व भवन निर्माण तथा प्लॉट बेचना सहित अवैध कॉलोनी निर्माण के काम को प्रमाणित करता है। मामले में सुराना के खिलाफ मप्र पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 61-घ (2) व (3) में केस दर्ज किया गया था। सुराना के विरुद्ध पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

]]>
Fri, 20 Feb 2026 12:22:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
भूलकर भी न करें ऐसी गलती, वरना... हो जाएगा 15 हजार रुपए तक का जुर्माना, FIR भी दर्ज होगी, जानिए क्या है पूरा मामला https://acntimes.com/stubble-burning-banned-in-ratlam-district https://acntimes.com/stubble-burning-banned-in-ratlam-district एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मिशा सिंह ने जिले में खेतों में नरवाई (खापे / पराली) जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध पर्यावरण संरक्षण, जन-धन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार रबी फसल की कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हार्वेस्टर के उपयोग के दौरान स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) अथवा स्ट्रॉ रीपर का उपयोग भी अनिवार्य किया गया है। बिना एसएमएस अथवा स्ट्रॉ रीपर के कंबाइन हार्वेस्टर चलाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें... सावधान ! सोशल मीडिया, धरना-रैली और ध्वनि विस्तार यंत्रों पर लगा प्रतिबंध, 2 महीने तक प्रभावी रहेगा यह प्रतिबंध

इस हिसाब से लगेगा जुर्माना

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि नरवाई जलाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति के रूप में जुर्माना वसूला जाएगा। यह जुर्माना 2 एकड़ तक भूमि पर 2500 रुपए प्रति घटना, 2 से 5 एकड़ भूमि पर 5000 रुपए प्रति घटना रहेगा। वहीं 5 एकड़ से अधिक भूमि पर 15000 प्रति घटना जुर्माना किया जाएगा।

ऐसे हो रही निगरानी, FIR भी होगी दर्ज

जिला प्रशासन द्वारा सैटेलाइट डेटा का उपयोग करके नरवाई जलाने की घटनाओं की निगरानी की कर रहा है। नरवाई जालाने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (पूर्व में 144) के तहत कार्यवाही भी की जाएगी। यह धारा प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर FIR का मार्ग प्रशस्त करती है।

यह भी पढ़ें... भ्रष्टाचार पर चोट ! रिश्वतखोर पूर्व CMO नीता जैन सहित दो लोगों को 4 साल की सजा, 5 साल पहले ठेकेदार से 18,500 रुपए की घूस ली थी

इसलिए लगाया प्रतिबंध

आग से मिट्टी के लाभदायक सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं और उर्वरा शक्ति कमजोर होती है।

पराली आदि जलाने से वायु प्रदूषण भी होता है जो विभिन्न बीमारियों का कारण बन सकता है।

पराली जलाने से खेतों में खड़ी फसलें, घरों और आस-पास के क्षेत्रों में आग लगने का खतरा रहता है।

...तो क्या करें

किसान फसल के अवशेषों का उपयोग मल्चिंग और भूसा बनाने के लिए कर सकते हैं। इसका जमीन जोतकर जैविक खाद के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।

]]>
Fri, 20 Feb 2026 09:19:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
सावधान ! सोशल मीडिया, धरना&रैली और ध्वनि विस्तार यंत्रों पर लगा प्रतिबंध, 2 महीने तक प्रभावी रहेगा यह प्रतिबंध https://acntimes.com/restrictive-orders-imposed-in-ratlam-district https://acntimes.com/restrictive-orders-imposed-in-ratlam-district एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आप धरना-रैली और ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग की प्लानिंग कर रहे हैं तो सावधान रहें। ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है, क्योंकि प्रशासन ने दो महीने को लिए सोशल मीडिया, धरना-रैली और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अंतर्गत जन सामान्य के स्वास्थ्य के हित्त एवं लोक शांति को बनाए रखने के लिए रतलाम जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में किसी भी आपत्तिजनक अथवा उद्वेलित करने वाली फोटो/चित्र, संदेश करने पर, साम्प्रदायिक संदेश एवं उनकी फॉरवर्डिंग, ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सऐप सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक संदेश आदि करने पर रोक लगाई गई है। ऐसे संदेश पर कमेंट करना भी वर्जित रहेगा।

वहीं धरना, रैली, जुलूस तथा ध्वनि विस्तार यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के प्रावधानों के तहत अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी 02 माह तक प्रभावशील रहेगा।

]]>
Fri, 20 Feb 2026 01:17:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
भ्रष्टाचार पर चोट ! रिश्वतखोर पूर्व CMO नीता जैन सहित दो लोगों को 4 साल की सजा, 5 साल पहले ठेकेदार से 18,500 रुपए की घूस ली थी https://acntimes.com/former-cmo-neeta-jain-and-two-others-sentenced-for-bribery https://acntimes.com/former-cmo-neeta-jain-and-two-others-sentenced-for-bribery एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायाधीश संजीव कटारे ने जावरा की पूर्व सीएमओ नीता जैन और तत्कालीन सहायक राजस्व निरीक्षक (बाबू) विजयसिंह शक्तावत को सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। लोकायुक्त की टीम ने दोनों को एक ठेकेदार से बिल पास करने और उसकी एफडी रिलीज करने के लिए 18 हजार 500 रुपए की घूस देते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने पर न्यायालय ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोनों को 4-4 साल की सजा और 2-2 हजार रुपए अर्थदंड भी दिया गया है।

सहायक निदेशक अभियोजन आशा शाक्यवार ने बताया कि 9 मार्च 2021 को फरियादी पवन भावसार ने उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। पवन ने बताया था कि उसके दोस्त सुरेश प्रजापत के लाइसेंस पर जावरा नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में पेवर ब्लॉक, फ्लोरिंग और अन्य निर्माण कार्य किए गए थे। काम समय पर पूरा होने के बाद नगर पालिका में जमा एफडी रिलीज करने और फाइनल बिल स्वीकृत करने के लिए तत्कालीन सीएमओ नीता जैन ने बिल की कुल राशि का 3 प्रतिशत कमीशन मांगा था।

लोकायुक्त टीम ने किया था गिरफ्तार

शाक्यवार के असार लोकायुक्त ने शिकायत की पुष्टि के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग कराई थी। जांच में सामने आया कि सीएमओ नीता जैन की तरफ से सहायक राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत ने 26 हजार रुपए की रिश्वत की मांगी। हालांकि, बात 20 हजार रुपए में फाइनल हुई। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई।

सीएमओ जैन से पूछकर ली थी रिश्वत

लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता पवन भावसार को 12 मार्च 2021 को केमिकल लगे नोट (15 हजार रुपए) लेकर आरोपी सहायक राजस्व निरीक्षक विजयसिंह शक्तावत के पास भेजा। पवन ने उससे कहा कि 5 हजार रुपए काम होने के बाद दे देगा, लेकिन शक्तावत नहीं माना। वह सीएमओ नीता जैन के कक्ष में गया और वापस आकर कहा कि मैडम पूरे 20 हजार रुपए मांग रही हैं। इसके चलते पवन ने 18,500 रुपए विजयसिंह शक्तावत को दे दिए। जैसे ही शक्तावत ने वे रुपए अपनी पैंट की जेब में रखे, लोकायुक्त की टीम ने उसे धरदबोचा। शक्तावत के हाथ सोडियम कार्बोनेट के घोल से धुलवाने पर उनका रंग गुलाबी हो गया।

CMO मंदसौर और सहायक राजस्व निरीक्षक जावरा निवासी

शाक्यवार ने बताया कि लोकायुक्त ने मामले में तत्कालीन सीएमओ नीता जैन (निवासी नई आबादी मंदसौर) को मुख्य आरोपी जबकि राजस्व निरीक्षक विजयसिंह शक्तावत (निवासी लालइमली गली जावरा) को सहआरोपी बनाया। विवेचना के बाद 21 जून 2023 को रतलाम के विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में चालान प्रस्तुत किया गया। जहां विचारण के बाद न्यायालय ने दोनों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120-बी का दोषी पाए जाने पर सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक कृष्णकांत चौहान ने की।

]]>
Thu, 19 Feb 2026 23:33:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक&एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर स्थानीय परंपरागत उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा& मंत्री काश्यप https://acntimes.com/mp-msme-advisory-committee-meeting-concluded https://acntimes.com/mp-msme-advisory-committee-meeting-concluded सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग परामर्शदात्री समिति की बैठक

एसीएन टाइम्स @ भोपाल | एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि विभाग का प्रयास है कि जल्दी ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर स्थानीय परंपरागत उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा। मंत्री काश्यप विधानसभा स्थित समिति कक्ष में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, राजेश शुक्ला और सतीश मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री काश्यप ने बैठक को सार्थक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए सकारात्मक वातावरण बना है और देश विदेश के निवेशक मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि विभाग बायोटेक्नोलॉजी पार्क के निर्माण के परीक्षण के साथ ही रैंप योजना के तहत उद्यमियों का एक्सपोजर विजिट करवाकर उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने का काम करेगी।

मंत्री काश्यप ने विभाग के बजट में लगातार वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष किसान वर्ष है और विभाग खाद्य प्रसंस्करण आदि उद्योगों की स्थापना में समन्वय करेगा। उन्होंने कहा प्रदेश के शेष 79 विधानसभा क्षेत्रों में औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने का कार्य जारी है और इसके पूरा होते ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में औद्योगिक क्षेत्र हो जाएंगे।

समिति के सदस्यों ने विभागीय गतिविधियों को सराहा

समिति के सदस्य पूर्व मंत्री और विधायक सखलेचा ने 1700 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नवंबर तक की लगभग 750 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन और अनुदान राशि वितरण पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्री काश्यप को बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने 13 औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले एक वर्ष में 1150 औद्योगिक भूखंडों के वितरण को भी ऐतिहासिक बताते हुए विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने फेसिलिटेशन काउंसिल के कार्यों की भी प्रशंसा की।

13 नए औद्योगिक क्षेत्रों का हो रहा विकास

प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष 313 करोड़ रुपए की लागत से 13 नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है और यहां 305 हेक्टेयर क्षेत्र में 1622 भूखंड उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 50 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में 7 नए क्लस्टर भी बनाए गए हैं जिनमें 399 इकाइयां स्थापित होना और 8850 रोजगार उपलब्ध होना प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 तक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या में 29 और महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ये स्टार्टअप अब क्रमशः 6753 और 3236 हो गये हैं। सिंह ने गत बैठक के पालन प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण किया। समिति ने प्रतिवेदन की पुष्टि की।

स्टार्टअप को दिया जा रहा योजना का लाभ

प्रमुख सचिव ने बताया कि 1700 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को ₹750.86 करोड़ की प्रोत्साहन सहायता राशि का वितरण, 4800 से अधिक पॉवरलूम इकाइयों को ₹18 करोड़ की विद्युत रियायत, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत 9095 हितग्राहियों को ₹626.85 करोड़ की ऋण राशि बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से जोड़ा गया। स्टार्टअप को भी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से लाभ दिए जाने की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 943 हितग्राहियों को ₹46.42 करोड़ मार्जिन का वितरण किया गया। 257 स्टार्टअप को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ₹1.59 करोड़ की वित्तीय सहायता एवं EIR अनुदान अंतर्गत 222 स्टार्टअप्स को 12 माह की अवधि के लिये रु. 2.6 करोड़ के लाभ स्वीकृत किया गया है। इस दौरान प्रदेश में रैंप गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा और 21 जीआई टैग के लिए किए गए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के संबंध में भी बताया गया।

]]>
Wed, 18 Feb 2026 23:52:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
यह फैसला खास है ! कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से हमला कर काट दी थी पैर की हड्डी, न्यायालय ने पीड़ित को माना अहम साक्ष्य और सुना दी यह सजा https://acntimes.com/ratlam-court-gave-punishment-on-the-basis-of-the-statement-of-the-complainant https://acntimes.com/ratlam-court-gave-punishment-on-the-basis-of-the-statement-of-the-complainant एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से एक व्यक्ति पर हमला कर गंभीर घायल करने के मामले में एक दो आरोपियों को सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों को अलग-अलग धाराओं में 3 एवं 4 माह के सश्रम कारावास देने के साथ ही 6 हजार रुपए अर्थदंड भी किया है। 

अतिरिक्त लोक अभियोजन संजीव सिंह चौहान के द्वारा बताया कि दिनांक 30.09.2020 को ग्राम पलसोड़ा के चौराहे पर स्थित एक दुकान के सामने भरतलाल के साथ कुछ लोगों द्वारा विवाद कर मारपीट की गई थी। आरोपियों ने पीड़ित पर कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से हमला किया था। इससे उसके पैर की हड्टी कट गई थी। मामले में नामली थाने में अपराध क्रमांक 338/2020 दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी कैलाश एं सुरेश के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 294, 323, 326, 506 सहपठित धारा 34 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था।

पीड़ित साक्षी के कथन को माना प्रमाणित

चौहान ने बताया कि पुलिस ने विवेचना के बाद न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया था। इसमें अभियोजन पक्ष की ओर से मौखिक एवं चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। साथ ही पीड़ित साक्षी के विश्वसनीय कथन भी हुए। इन्हें न्यायालय ने प्रमाणित मानते हुए आरोपी कैलाश एवं सुरेश को धारा 323 एवं 326 भादंवि के तहत दोषी ठहराया। न्यायालय ने प्रत्येक दोषी को क्रमशः 03 माह तथा 04 वर्ष का सश्रम कारावास सुनाया। आरोपियों पर कुल ₹6000/- अर्थदंड भी किया गया।

इसलिए महत्वपूर्ण है यह फैसला

अभिभाषक चौहान के अनुसार न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि साक्ष्य का महत्व उसकी संख्या नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता पर निर्भर करता है। विश्वसनीय प्रत्यक्ष पीड़ित साक्षी के कथन के आधार पर भी अपराध सिद्ध किया जा सकता है। यह निर्णय गंभीर मारपीट के मामलों में कानून के प्रति कठोर दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह समाज में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी संदेश प्रदान करता है कि घातक हथियारों से हिंसा करने वाले व्यक्तियों को न्यायालय से कठोर दण्ड अवश्य मिलेगा।

]]>
Wed, 18 Feb 2026 22:22:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
अहम् फैसला ! फर्जी मृत्यु प्रमाण&पत्र और शपथ&पत्र पेश कर नकली बेटी ने बेच दिया मकान, न्यायालय ने सुनाई 65 वर्षीय वृद्धा को विभिन्न धाराओं में 2 से 7 साल तक की सजा https://acntimes.com/ratlam-court-sentenced-a-65-year-old-woman https://acntimes.com/ratlam-court-sentenced-a-65-year-old-woman एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने 65 वर्षीय वृद्धा को फर्जी नामांतरण करवाकर मकान की फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में अलग-अलग धाराओं में 2 से सात वर्ष तक की सजा सुनाई है। अभियुक्त ने फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र और फर्जी शपथ-पत्र के आधार पर अपराध को अंजाम दिया था।

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि दिनांक 27.01.2016 को फरियादी राजशेखर पिता घनश्याम पुरोहित निवासी चित्तौड़गढ़ ने थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर उपस्थित एक लिखित आवेदन दिया था। इसमें उन्होंने मप्र हाउसिंग बोर्ड के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री डी. के. बाथम, सम्पत्ति अधिकारी पवन धबाड़े, कर्मचारी नानालाल बामनिया व मनोहरलाल शर्मा, दलाल रमेश शर्मा, पप्पू शर्मा, अशोक दय्या और लालीबाई (फर्जी महिला) एवं अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज करने का आग्रह किया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि दीनदयाल नगर (अमृत सागर) रतलाम में स्थित म.न. डी-232 वर्ष 1992-93 में उनकी नानी कमलाबाई पति मोतीलाल उपाध्याय के नाम से हाउसिंग बोर्ड रतलाम से खरीदा था। वर्ष 2006 में नानी कमलाबाई उपाध्याय की मृत्यु होने के बाद उस मकान पर राजशेखर की मां रतनबाई पुरोहित का कब्जा था।

मृतका को अपनी मां बताकर बेच दिया था मकान

राजशेखर ने बताया था कि अशोक दय्या, रमेश शर्मा व हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों ने मिलकर दिनांक 11.04.15 को लालीबाई निवासी मिल्लत नगर (फर्जी महिला व फर्जी पता) रतलाम ने कमला बाई को अपनी माँ बताकर शपथ-पत्र और मृत्यु प्रमाण-पत्र पेश किया। इसके आधार पर आरोपियों ने उक्त मकान धोखाधड़ी कर लालीबाई के नाम करवा लिया। बाद में उक्त मकान को दिनांक 10.09.15 को लालीबाई ने कमलेश पिता कैलाश पाटीदार ग्राम मांगरोल को 6 लाख 11 हजार रुपए में बेच दिया था। राजशेखर ने शिकायत के साथ मकान के मालिकी संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को दिए थे। पुलिस ने लालीबाई, हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों, दलाल के विरुद्ध थाना डीडी नगर में FIR दर्ज कर जांच की।

हर चीज फर्जी फिर भी हो गया नामांतरण, बिक गया मकान

जांच में पाया गया कि कमलाबाई के फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र में लालीबाई को उसकी पुत्री बताया गया। मृत्यु प्रमाण-पत्र में जो जो मकान नंबर दर्ज था उस पर जमीलउद्दीन पिता कमरुद्दीन निवासी मिल्लतनगर का नाम दर्ज था दर्ज था। फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र के आधार पर ही फर्जी नामांतरण आवेदन हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। इसमें लालीबाई के सभी पते फर्जी लिखे थे। फोटो भी फर्जी लगा था। नामांतरण में लगाया गया वोटर आईडी का मिलान निर्वाचन कार्यालय में कराने पर वह भी फर्जी पाया गया। दस्तावेजों में लालीबाई पति रामजी राठौर (तेली) नाम दर्ज था व सभी पते भी फर्जी थे। इतना ही नहीं नामांतरण में गवाह भी फर्जी थे। इसके बावजूद लालीबाई के नाम पर मकान का फर्जी नामांतरण भी हाउसिंग बोर्ड से हो गया। नामांतरण के दो महीने के बाद लालीबाई ने मकान कमलेश पाटीदार को बेच दिया था, जबकि हाउसिंग बोर्ड के नियमानुसार नामांतरण के एक वर्ष तक मकान का विक्रय नहीं किया जा सकता।

निर्णय के वक्त उपस्थित नहीं हुई आरोपी महिला

पुलिस ने जांच पूर कर अभियोग-पत्र न्यायालय में पेश किया। यहां सुनवाई की दौरान फरियादी राजशेखर व उसकी माता कमलाबाई ने दिनांक 23.07.2024 को न्यायालय में लिखित समझौता लालीबाई के पक्ष में पेस कर दिया था। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी दलाल अशोक दय्या, रमेश शर्मा, हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी नानालाल व गोपाल को दोषमुक्त कर दिया था। लालीबाई इस मामले में 6 माह जेल में रही थी और अभी जमानत पर थी। उक्त प्रकरण में निर्णय आने के समय लालीबाई न्यायालय में उपस्थित नहीं हुई जिससे उसका सजा वारंट जारी हो गया। मामले में न्यायालय ने आरोपी लालीबाई पति रामाजी (65) निवासी संदला को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419 में 3 वर्ष, धारा 467 व धारा 468 में 7-7 वर्ष व धारा 471 में 2 वर्ष की सजा सुनाई।

]]>
Sun, 15 Feb 2026 22:08:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
अच्छी खबर ! रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में 4 और यूनिट को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित, 11 हजार 950 करोड़ का होगा निवेश, 6500 लोगों को रोजगार मिलेगा https://acntimes.com/150-hectares-of-land-allotted-to-4-more-units-in-ratlam-investment-zone https://acntimes.com/150-hectares-of-land-allotted-to-4-more-units-in-ratlam-investment-zone एसीएन टाइम्स @ रतलाम । युवाओं को रोजगार और शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाले रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को लगभग 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित हो गई है। इन यूनिटों की स्थापना का कार्य जल्द ही शुरू होगा। इन्वेस्टमेंट जोन में सोलर की एक यूनिट का कार्य पहले से चल रहा है। शनिवार को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में हो रहे कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान एमपीआईडीसी के कार्यपालक संचालक राजेश राठौर ने इन्वेस्टमेंट जोन में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यपालक संचालक राठौर ने बताया कि रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में लगातार निवेशकों के प्रस्ताव आ रहे हैं। एमपीआईडीसी ने हाल ही में यहां जिन चार नई यूनिटों को भूमि आवंटित की है, उनमें फार्मा ग्रेड फिल्म बनाने वाली एसआरएफ लिमिटेड को 80 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। यहां 9000 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी और इससे 2000 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

राठौर ने बताया कि, गारमेन्ट बनाने वाली आरएसडब्लूएम लिमिटेड भीलवाड़ा को 27 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है, जो 650 करोड़ का निवेश करेगी एवं इससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार एक्जाट्रोन सोलर प्रा.लि. को 24 हेक्टेयर से अधिक भूमि का आवंटन किया है, सोलर पैनल बनाने वाली यह कंपनी 1300 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे 1500 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। प्लास्टिक रेजिन की एलएनजे ग्रीनपत लि. को 18 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है, जो 350 करोड़ का निवेश कर 500 लोगों को रोजगार देगी।

राठौर ने बताया कि निवेश क्षेत्र में पहले फूजियामा सोलर प्रा. लि. को करीब 25 हेक्टेयर भूमि आंवटित की गई थी, जो 650 करोड़ का निवेश कर 1000 लोगों को रोजगार देगी। सोलर पैनल की इस यूनिट का कार्य प्रगति पर है। अब तक निवेश क्षेत्र में कुल 11950 करोड़ के निवेश और इससे 6500 लोगों को रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मंत्री काश्यप ने ली सुविधाओं के विकास की जानकारी

मंत्री काश्यप ने बैठक के दौरान इन्वेस्टमेंट जोन में मूलभूत सुविधाओं के विकास की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य हो चुका है और बिजली व्यवस्था सहित अन्य कार्य निरंतर चल रहे हैं। काश्यप ने इन्वेस्टमेंट जोन के निर्माण एवं विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए ताकि अन्य निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। बैठक के दौरान एमपीआईडीसी के सहायक यंत्री धर्मेन्द्र डोडवे व तहसीलदार जयेश आदि उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 15 Feb 2026 20:45:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
सम्मान साफा रैली ! सिर पर केसरिया साफा, हाथों में ध्वज और ओठों पर ‘श्रीराम’ और ‘महादेव’ के जयकारे, दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकली रैली ने 3 घंटे में तय की 4 किमी दूरी https://acntimes.com/ratlam-samman-safa-rally-organized https://acntimes.com/ratlam-samman-safa-rally-organized एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में जवाहर व्यायामशाला परिवार (अम्बर) ग्रुप द्वारा सम्मान साफा रैली निकाली गई। दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में निकली रैली ने 4 किमी की दूरी 3 घंटे में तय की। इसमें हजारों की संख्या में युवा केसरिया साफा बांधकर मोटरसाइकिल पर चल रहे थे। रैली में मातृ शक्ति भी उत्साह के साथ शामिल हुई। इस विशेष आयोजन के लिए राजस्थान के जोधपुर और पाली से लगभग 5000 साफे मंगवाए गए थे।

जवाहर व्यायाम शाला के सूरज पहलवान ने बताया कि 15 वर्षों से सम्मान साफा रैली का आयोजन महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शुरुआत में लगभग 150 लोग जुड़े थे। धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता गया और आज लगभग 5 हजार लोग इससे जुड़ गए हैं। इस आयोजन का उद्देश्य सनातन परंपरा व संस्कृति की जानकारी छोटे-छोटे हिस्से तक पहुंचना चाहिए। साफा हमारे पहनावे का अभिन्न अंग है। साफे का सम्मान भी है और जिस व्यक्ति को साफा पहनाया जाता है उसका भी सम्मान है।

30 उस्ताद 2 घंटे तक बांधते रहे साफे

जवाहर व्यायामशाला परिसर में युवाओं को साफे बांधने की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई थी। साफे बांधने के लिए शहर के आसपास क्षेत्र के 30 उस्तादों को आमंत्रित किया गया था। इससे दोपहर 12 बजे सम्मान रैली प्रारंभ हो सकी। यह सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होते हुए श्री गढ़ कैलाश मंदिर पहुंची। यहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक किया गया और महाआरती कर प्रसाद वितरित की गई। रैली का शहर में जगह-जगह मंच के माध्यम से अनेक सामाजिक संगठनों, संस्थाओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

ये हुए शामिल

सम्मान साफा वाहन रैली का नेतृत्व जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान ने किया। इसमें जगदीश पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सूरज पहलवान, अश्विन जायसवाल, अंबर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक जाट पहलवान, गौरव पहलवान, अमन पहलवान, सत्यदेव मलिक पहलवान, राजेश दवे, संजय दवे, प्रवीण सोनी, विप्लव जैन सहित बड़ी हजारों संख्या में युवा शामिल रहे।

]]>
Sat, 14 Feb 2026 23:39:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
RSS के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा और मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष को भेंट की ‘युग पुरुष बाबूजी’ पुस्तक https://acntimes.com/presented-the-book-yugpurusha-babu-ji-to-hitanand-sharma-and-pt-vishnu-rajoria https://acntimes.com/presented-the-book-yugpurusha-babu-ji-to-hitanand-sharma-and-pt-vishnu-rajoria एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । मालवा के गांधी के रूप में ख्यात पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की स्मृति आज भी स्वयं सेवकों और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय गणमान्यजनों के मन-मस्तिष्क में अंकित है। यही वजह है कि जब भी, जहां भी डॉ. पाण्डेय का जिक्र आता है तो वे उनके व्यक्तित्व एवं कृतीत्व की चर्चा किए बिना नहीं रहते। ऐसी ही प्रतिक्रिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा और मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया की भी डॉ. पाण्डेय के जीवन पर लिखी गई पुस्तक ‘युग पुरुष बाबूजी’ देखने के बाद रही।

मध्यप्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे शर्मा एवं परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. राजोरिया को पगडंडी पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक इसके लेखक नीरज कुमार शुक्ला ने भेंट की। इस दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष एवं मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के रतलाम जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे भी मौजूद रहे। शुक्ला ने दोनों जनप्रतिनिधिद्वय को बताया कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मालवा में जनसंघ का दीप प्रज्ज्वलित करने वाले डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय के विराट जीवन से जुड़ी जानकारियों को पुस्तक के रूप में संकलित करने का एक असाध्य कार्य टीम पगडंडी (पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला, मुकेश पुरी गोस्वामी एवं अदिति मिश्रा) द्वारा किया गया है। इस कार्य में टीम पगडंडी को करीब 3 वर्ष का समय लगा।

अब इत्मिनान से पढ़ूंगा पुस्तक- शर्मा

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री से अपने मूल संगठन आरएसएस में वापसी करने वाले हितानंद शर्मा ने डॉ. पाण्डेय की जनसेवा का जिक्र करते हुए उनके पल-पल जीवन को संकलित करने के लिए टीम पगडंडी द्वारा किए गए प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि एक स्वयं सेवक के लिए आमजन की सेवा ही सर्वोपरि है। शर्मा ने कहा कि समय की कमी के कारण पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान लेखकों से मिलना संभव नहीं हो सका था किंतु अब मैं इत्मिनान से पूरी पुस्तक पढ़ूंगा। पुस्तक भेंट करने के दौरान शर्मा के साथ भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेश आर्य, नागदा-खाचरोद विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान भी मौजूद थे।

पुस्तक विमोचन समारोह में भी उपस्थित थे शर्मा

बता दें कि, पुस्तक ‘युग परुष बाबूजी’ का विमोचन मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जावरा में आयोजित एक समारोह में किया था। इस समारोह में भाजपा के तत्कालीन संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवाड़ा, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक एवं डॉ. लक्ष्मीनायाण पाण्डेय के विधायक पुत्र डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद थे।

जनसेवा के क्षेत्र में पुरोधा थे डॉ. पाण्डेय- पं. राजोरिया

(मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया को पुस्तक 'युग पुरुष बाबूजी' भेंट करते टीम पगडंडी के सदस्य एवं लेखक नीरज कुमार शुक्ला।)

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. राजोरिया तो ‘युग पुरुष बाबूजी’ पुस्तक देखने के बाद एक पल के लिए ख्यालों में ही खो गए। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक संग्रहणीय है जो सेवा के क्षेत्र को चुनने वालों के लिए एक प्रकार की मार्गदर्शिका साबित होगी। पं. राजोरिया ने डॉ. पाण्डेय के कार्यों और जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि ‘पुरोधा’ शब्द डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय जैसे साधकों के लिए है और उनके जीवन को पुस्तक के रूप में सहेजकर इसके लेखकों ने एक पुनीत कार्य किया है।

ग्राहक पंचायत और परशुराम कल्याण बोर्ड के काम बताए

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष एवं मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के रतलाम जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने पं. शर्मा और पं. राजोरिया से चर्चा की। उन्होंने रतलाम जिले में ग्राहक पंचायत तथा परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने इसी तरह जनहित के कार्य निरंतर करते रहने की बात कही।

]]>
Fri, 13 Feb 2026 21:16:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
खबर पुलिस विभाग की ! मप्र के 41 ASI के तबादले, स्वयं के निवेदन और व्यय पर किया गया है तबादला https://acntimes.com/mp-41-asi-transferred https://acntimes.com/mp-41-asi-transferred एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र के पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश 41 कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। स्थानांतरित होने वाले सभी सहायक उप निरीक्षकों को उनके स्वयं के निवेदन और व्यय पर उनके द्वारा चाही गई जगह पर स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा अनुमोदित तबादला सूची विशेष महानिदेशक (प्रशासन) द्वारा जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि स्थानांतरित सहायक उप निरीक्षकों को संबंधित इकाई के अंदर कार्य आवंटन इकाई प्रमुख द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों की आमद होने के बाद किया जाएगा। इसके लिए मप्र शासन के गृह विभाग के पत्र एफ-1-73/1998/ब-2/दो, दिनांक 14.2.2007 एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के पृष्ठांकन क्रमांक पुमु/1/भापुसे/379/2007, दिनांक 19.2.2007 का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यमुक्त करने के लिए निर्देश

विशेष महानिदेशक (प्रशासन) ने मप्र शासन, सामान्य प्रशासन विभागके आदेश क्रमांक/एफ 6-1/2004/एप/9/भोपाल, दिनांक 29.4.2025 द्वारा जारी स्थानांतरण नीति 2025 के बिंदु क्रमांक 42 के अनुसार अधिकारी को समयावधि में कार्यमुक्त करने के निर्देश भी दिए हैं। यह भी कहा गया है कि यदि शासकीय सेवक निलंबन में हो तो उन्हें कार्यमुक्त न करते हुए पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया जाए।

]]>
Fri, 13 Feb 2026 20:17:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
धर्म संस्कृति : महाशिवरात्रि पर 14 फरवरी को निकलेगी भव्य 'सम्मान साफा वाहन रैली', दौलत पहलवान करेंगे नेतृत्व, भक्तों को 20 से अधिक उस्ताद बांधेंगे साफा https://acntimes.com/safa-samman-rally-in-ratlam-on-february-14 https://acntimes.com/safa-samman-rally-in-ratlam-on-february-14 एसीएन टाइम्स @ ​रतलाम । महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जवाहर व्यायामशाला परिवार (अम्बर ग्रुप) द्वारा 14 फरवरी (शनिवार), 2026 को विशाल 'सम्मान साफा (वाहन) रैली' निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व दौलत जाट ‘पहलवान’ करेंगे। रैली में हजारों की संख्या में युवा पारंपरिक साफा पहनकर शिरकत करेंगे।

​आयोजन की शुरुआत शनिवार प्रातः 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से होगी। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक अनुभवी साफा बांधने वाले उस्ताद मौजूद रहेंगे, जो कार्यक्रम स्थल पर ही युवाओं के सिर पर पारंपरिक साफा सजाएंगे।

​इन मार्गों से गुजरेगी रैली

​व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर यह वाहन रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेगी। रैली ​सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, ​धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट से होकर ​रैली का समापन प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर होगा। यहां भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक और महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसादी का वितरण होगा।

​युवाओं और धर्मप्रेमी जनता से अपील

​जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान, सूरज पहलवान, अम्बर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान एवं अमन पहलवान ने शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने इष्टमित्रों सहित बड़ी संख्या में इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं और रैली को सफल बनाएं।

]]>
Fri, 13 Feb 2026 19:46:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
विचारणनीय प्रश्न ! माफियाओं के इस दौर में मीडियाकर्मियों के लिए आचार संहिता क्यों जरूरी है ? https://acntimes.com/media-persons-and-the-need-for-a-code-of-conduct-sharad-joshi https://acntimes.com/media-persons-and-the-need-for-a-code-of-conduct-sharad-joshi शरद जोशी

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाने वाला मीडिया आज अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। जहाँ कभी पत्रकारिता में सत्ता से सवाल करने का साहस थी, वहाँ आज कई मंचों पर वह सत्ता की भाषा बोलती दिखाई देने लगी है।

ऐसे समय में मीडियाकर्मियों के लिए आचार संहिता (Code of Conduct) की आवश्यकता औपचारिक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा की अनिवार्य शर्त बन चुकी है। आज समाचार सिर्फ सूचना नहीं रहे, वे प्रोडक्ट बन गए हैं। टीआरपी, व्यूज और लाइक्स की दौड़ में कई बार सत्य पीछे छूट जाता है और सनसनी आगे निकल जाती है। अधूरी, अपुष्ट और भ्रामक खबरें समाज में भ्रम, डर और तनाव पैदा कर रही हैं।

ऐसी स्थितियों में आचार संहिता पत्रकार को यह याद दिलाती है कि उसका पहला दायित्व जनता के प्रति है, न कि किसी सत्ता, दल या विज्ञापनदाता के प्रति। फेक न्यूज आज केवल अफवाह नहीं, बल्कि सामाजिक विघटन का हथियार बन चुकी है। भीड़ हिंसा, सांप्रदायिक तनाव और चरित्र हनन जैसी घटनाओं की जड़ में कई बार मीडिया की गैर-जिम्मेदार रिपोर्टिंग रही है।

आचार संहिता पत्रकार को बाध्य करती है कि वह तथ्य जांचे, दोनों पक्ष सुने और पुष्टि के बिना कोई सामग्री प्रसारित न करे। रिपोर्टिंग के नाम पर पीड़ितों की तस्वीरें दिखाना, बच्चों और महिलाओं की पहचान उजागर करना तथा निजी दुख को सार्वजनिक तमाशा बना देना यह सब मानवीय गरिमा पर हमला है। आचार संहिता पीड़ितों की निजता और सम्मान की रक्षा की स्पष्ट सीमा तय करती है।

आज मीडिया पर राजनीतिक और आर्थिक दबाव भी बढ़े हैं। जिस प्रकार धनबल के सहारे कतिपय लोग सत्ता और संगठन के  द्वार पंहुच रहे है उसी तरह  मीडिया  जगत में भी इन्ही लोगों का बोल बाला बडता जा रहा है।

इसी तरह इनके साथ ही विभिन्न माफियाओं की घुसपैठ भी मीडिया और मीडिया संगठनों में बढ़ रही है जिससे ईमानदार और जनहित का संकल्प लेकर कार्य करने वाले मीडियाकर्मियों में हताशा और निराशा भाव उत्पन्न हो रहा है। यह लोकतान्त्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए घातक ही सिद्ध होगा। इस पर गंभीरत से चिंतन मनन करने की आवश्यकता है।

यह भी गौर करने की बात है कि आज सरकारी विज्ञापन, कॉरपोरेट फंडिंग और सत्ता समीकरण कई बार खबर की दिशा तय करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

आचार संहिता पत्रकार को नैतिक कवच देती है ताकि वह दबाव में नहीं, सिद्धांतों पर काम कर सके। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आचार संहिता जवाबदेही तय करती है। गलत, भ्रामक और समाज को नुकसान पहुँचाने वाली पत्रकारिता पर कार्रवाई संभव हो यही लोकतंत्र की बुनियाद है। आचार संहिता मीडिया की स्वतंत्रता पर अंकुश नहीं, बल्कि उसकी विश्वसनीयता की गारंटी है। क्योंकि बिना मर्यादा के स्वतंत्रता, अराजकता बन जाती है।

(लेखक रतलाम के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक हैं। आप रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और सहकारिता सहित तमाम संगठनों में प्रमुख पदों का दायित्व संभाल चुके हैं)
]]>
Fri, 13 Feb 2026 17:52:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में उत्पात ! कमीशन और मुफ्त की शराब के लिए बदमाशों ने कुल्हाड़ी से किया हमला, सेल्समैन को धमकाया, बोतलें भी फोड़ दीं, देखें वीडियो... https://acntimes.com/ratlam-liquor-shop-vandalized-salesman-threatened https://acntimes.com/ratlam-liquor-shop-vandalized-salesman-threatened एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के रावटी में बदमाशों ने एक शराब दुकान में घुसकर उत्पात मचाया। कुल्हाड़ी लेकर आए बदमाशों ने कमीशन और मुफ्त की शराब नहीं देने पर पहले सेल्समैन को धमकाया और उसके बाद शराब की बोतलें फोड़ दीं। सेल्मैन की शिकायत पर रावटी पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार रावटी स्थित देशी-विदेशी कम्पोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन विजय जायसवाल ने रावटी थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि मैं ग्राम अरंगी, जिला चन्दौली, उत्तरप्रदेश का रहने वाला हूँ और देशी-विदेशी कम्पोजिट दुकान रावटी पर सेल्समैन / हेल्पर का काम करता हूँ। उसने बताया कि दिनांक 12.02.2026 को मैं दुकान के अन्दर बैठकर हिसाब-किताब कर रहा था तभी रात करीब 09.30 बजे बद्री डोडियार निवासी मलवासी और अर्जुन गरवाल निवासी हरथल दुकान पर आये। आते ही उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी। अर्जुन गरवाल ने कहा कि तुम हमें कमीशन की दारू क्यों नहीं देते हो और साथ लाई कुल्हाड़ी से दुकान की रैक पर रखी शराब की बोतले फोड़ने लगा। इस तोड़-फोड़ में करीबन 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

बाहर भाग कर बचाई जान

सेल्समैन ने बताया कि आरोपी बद्री डोडियार ने उसे धमकाया और कहा कि अगर तुम लोगों ने हमको कमीशन की दारू और हर हफ्ते दारू पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो तुमको जान से खत्म कर देंगे। इससे सेल्समैन ने दुकान के बाहर भाग कर जान बचाई। तभी वहां दुकान पर काम करने वाले हीरामणि पिता संतोष कुमार, निवासी मऊ, जिला चित्रकूट और पास की दुकान पर काम कर रहे धूलिया भी वहां आ गए। दोनों ने ही उक्त घटना देखी।

...तो करते रहेंगे ऐसी ही तोड़-फोड़

सेल्समैन के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बद्री डोडियार और अर्जुन गरवाल, अपने साथी मुन्नालाल मईड़ा तथा एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल से भाग गए। जाते-जाते वे बोल रहे थे कि आज के बाद हम लोगों को कमीशन की दारू नहीं दी या पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो तुम्हारी दुकान में और तोड़-फोड़ करेंगे। इसके बाद सेल्समैन ने मैनेजर पप्पू तीवारी को मोबाइल पर कॉल कर जानकारी दी। मैनेजर तिवारी के आने पर रिपोर्ट करवाने थाने पहुंचा। रावटी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) – 2023 की धारा 296(a), 351(3), 324(4), 119(1), 3(5) एवं 333 के तहत आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

]]>
Fri, 13 Feb 2026 16:29:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
नाबालिग के अपहरण और ज्यादती के आरोप में 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को इंदौर से किया दस्तयाब https://acntimes.com/teenage-girl-kidnapped-from-ratlam-found-in-Indore-1-youth-arrested https://acntimes.com/teenage-girl-kidnapped-from-ratlam-found-in-Indore-1-youth-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पिपलौदा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और ज्यादती के आरोप में 25 साल के एक युवक को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक के पास से अपहृत किशोरी को दस्तयाब भी कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 13.09.2025 को एक व्यक्ति पिपलौदा थाने पर एक नाबालिग किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 324/2025 धारा 137(2)बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जावरा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संदीप कुमार मालवीय के निर्देशन और उप निरीक्षक राजू मखौड़ (चौकी प्रभारी सुखेड़ा) के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने किशोरी की तलाश के लिए सायबर सेल की तकनीकी सहायता ली। सुराग मिलने पर टीम इंदौर के लिए रवाना हुई।

पुलिस ने इंदौर पहुंच कर आरोपी अर्जुन पिता मनोहर पुरी गोस्वामी के पास से किशोरी को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी के पास किशोरी भी मिल गई जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में लेकर रतलाम पहुंची। पुलिस ने मामले में आरोपी अर्जुन पिता मनोहर गोस्वामी (22) निवासी पंचेवा को गिरफ्तार कर प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2) एवं 87 BNS एवं 5/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश किया था जहाँ से उसे उपजेल जावरा में निरुद्ध किया गया।

इनके प्रयास से पकड़ा गया आरोपी

प्रकरण में निरीक्षक रमेश कोली (थाना प्रभारी पिपलौदा), उप निरीक्षक राजू मखोड़ (चौकी प्रभारी सुखेड़ा), आरक्षक विजय पाल, आरक्षक त्रिलोकसिंह, आरक्षक जितेन्द्र माली, आरक्षक राजेश पटेल, सैनिक अशोक कुमावत, सायबर सेल से आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक तुषार सिसौदिया की सराहनीय भूमिका रही।

]]>
Thu, 12 Feb 2026 23:14:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ा निर्णय ! लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को भेंट करेगा लाभांश, MSME मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय https://acntimes.com/mp-small-industries-corporation-will-present-dividend-to-the-cm https://acntimes.com/mp-small-industries-corporation-will-present-dividend-to-the-cm एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम अपने संचित लाभ में से जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लाभांश के रूप में राशि भेंट करेगा। एमएसएमई मंत्री एवं निगम के अध्यक्ष चेतन्य कुमार काश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम मुख्यालय पंचानन भवन में हुई संचालक मंडल की 294वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह और निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सबसे पहले बैठक पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण और पालन प्रतिवेदन की पुष्टि की गई। इस दौरान ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा भी गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए आगामी वित्त वर्ष में बड़ी मात्रा में कार्य आदेश जारी करेगा।

रिक्त पदों की भर्ती होगी

संचालक मंडल ने प्रबंध संचालक से कहा है कि वे कर्मचारी चयन मंडल से समन्वय कर प्रबंधक आदि के रिक्त पदों पर भर्ती सुनिश्चित करवाएं। इस दौरान रैंप गतिविधियों की अद्यतन स्थिति से संचालक मंडल को अवगत करवाया गया। इस दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मध्यप्रदेश शासन के समान देय यात्रा भत्ता की दरों को लागू किए जाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान अनेक वर्षों के लेखों का अनुमोदन किया गया।

]]>
Thu, 12 Feb 2026 14:05:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
संस्कार ! सैकड़ों नन्हे हाथों ने किया माता&पिता का पूजन, मिला 'आयुष्मान भव' का आशीर्वाद, मुख्य आयोजन महाशिवरात्रि को मांगल्यय मंदिर में https://acntimes.com/worship-of-parents-is-being-done-in-ratlam https://acntimes.com/worship-of-parents-is-being-done-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माता-पिता पूजन भारतीय संस्कृति की आत्मा है। वर्तमान समय में सामाजिक संतुलन, पारिवारिक सौहार्द और मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। माता-पिता का सम्मान ही वास्तव में मानवता का सम्मान है। इसी पुनीत भाव को लेकर युवा सेवा संघ द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित माता पिता पूजन में बड़ी संख्या में हर उम्र और वर्ग के नागरिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। जिला स्तरीय माता-पिता पूजन दिवस उत्सव मांगल्य मन्दिर में महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को मनाया जाएगा।

संघ अध्यक्ष रूपेश साल्वी ने बताया कि प्रतिवर्ष 14 फरवरी को माता पिता पूजन दिवस मनाया जाता है। इसके चलते शहर की शैक्षणिक संस्थाओं अर्पित कॉन्वेंट स्कूल नयागांव एवं पैराडाइज कॉन्वेंट स्कूल बापू आसाराम नगर में कार्य्रकम आयोजित किए गए। आयोजनों में विधार्थियों ने अपने माता पिता का विधि विधान के साथ पूजन किया। अन्य समुदाय के अभिभावकों का भी उनके बच्चों ने वैदिक संस्कृति के अनुसार पूजन किया। शहर एवं ग्रामीण अंचल की शैक्षणिक संस्थाओं में भी अनूठे आयोजन हो रहे हैं। इनमें श्री अम्बे माता मन्दिर शास्त्री नगर उधान में समिति द्वारा आयोजित माता पिता पूजन में वार्ड पार्षद शामिल हुईं। डोंगरा नगर स्थित मन्दिर में पार्षद शामिल हुए। बिल्केश्वर महादेव मन्दिर राजबाग, रिद्धि सिद्धि एवेन्यू एवं तिरुपति अगर में भी कार्यक्रम हुए।

सम्मान और आज्ञापालन

शास्त्रीनगर में हुए आयोजन में पार्षद ने कहा कि माता-पिता का आदर करना, उनकी बात ध्यान से सुनना और यथासंभव उनके सुझावों का पालन करना पुत्र का प्रथम कर्तव्य है। विनम्र व्यवहार और मधुर वाणी से किया गया सम्मान उनके मन को सबसे अधिक संतोष देता है। इसी प्रकार डोंगरानगर में हुए आयोजन में वहां के पार्षद ने कहा कि ईमानदारी, परिश्रम, करुणा और अनुशासन जैसे संस्कार जो माता-पिता ने दिए हैं, उन्हें जीवन में अपनाकर पुत्र न केवल उनका मान बढ़ाता है, बल्कि उनके त्याग को सार्थक भी करता है। ऐसे कार्य करना जिनसे माता-पिता का नाम सम्मान के साथ लिया जाए—यह भी उनके त्याग का ऋण चुकाने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।

भाव विव्हल कर देने वाला प्रसंग

इन सभी स्थानों पर छोटे बच्चों से लेकर बड़ों ने अपने-अपने माता पिता का पूजन कर आशीर्वाद लिया। यहां उस समय बड़ा ही भाव विव्हल कर देने वाला दृश्य उपस्थित हो गया जब संतानें माता पिता को चंदन लगाकर, फूल अर्पित कर, आरती उतार रहीं थी। तब यह केवल एक कर्मकांड नहीं रहा, बल्कि जीवन भर के ऋण को स्वीकार करने का क्षण बन गया। माँ के त्याग, पिता के परिश्रम और उनके अनगिनत जागरण की स्मृतियाँ उस क्षण सजीव हो उठीं। वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं और ऐसा लग रहा था जैसे प्रेम का अमृत बह रहा हो। पूजन और परिक्रमा के बाद माता-पिता संतान को जैसे ही गले लगाया तो वह आलिंगन केवल स्नेह नहीं, बल्कि आशीर्वाद, सुरक्षा और अनंत विश्वास का प्रतीक बन गया। उस क्षण शब्द छोटे पड़ गए, भावनाएं ही संवाद बन गईं। आत्मीयता और वात्सल्य से परिपूर्ण इस प्रसंग ने समाज को यह सन्देश दिया कि माता पिता के चरणों में झुकना वास्तव में अपने संस्कारों और मानवता को प्रणाम करना है।

मुख्य उत्सव 15 फरवरी को

मांगल्य मन्दिर के महावीर भाई ने बताया कि जिला स्तरीय माता-पिता पूजन दिवस उत्सव मांगल्य मन्दिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को मनाया जाएगा। कार्यकम में ही पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन एवं जागरण भी रखा गया है।

]]>
Thu, 12 Feb 2026 13:09:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
समर्पण दिवस : पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेतृत्व के संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी &जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय https://acntimes.com/ratlam-bjp-celebrated-the-death-anniversary-of-pt-deendayal-upadhyay https://acntimes.com/ratlam-bjp-celebrated-the-death-anniversary-of-pt-deendayal-upadhyay पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को समर्पण दिवस के रूप मे मनाई गई। जिला भाजपा द्वारा दीनदयाल नगर स्थित उद्यान मे पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माल्यार्पण के बाद आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत भी हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने चेक प्रदान कर राशि समर्पित की।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, उज्जैन नगर जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि की ओर से आजीवन सहयोग निधि हेतु चेक प्रदान किए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के मूल मंत्र को लेकर भाजपा चल रही है और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। भाजपा आज भी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके पीछे पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेतृत्व का संघर्ष व समर्पण ही आधार बन कर खड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिले से लेकर हर बूथ स्तर तक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मना रही है। कार्यकर्ता पं. उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

अंतिम व्यक्ति के कल्याण का कार्य कर रही भाजपा- पटेल

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि पं. उपाध्याय का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श है। इसका अनुसरण कर भाजपा अंतिम व्यक्ति का कल्याण करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के आरंभ मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ का उद्घोष किया।

ये मंचासीन रहे

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उपाध्याय व महापौर पटेल के अलावा उज्जैन नगर जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आजीवन सहयोग निधि टोली के जिला संयोजक प्रहलाद राठौर, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार मंचासीन रहे।

ये रहे उपस्थित

विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष अनीता कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ, पूर्व जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, मंडल महामंत्री आकाश खंडके, शुभम चौहान, भावना गुर्जर सहित एमआईसी सदस्य, पार्षद, भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>
Wed, 11 Feb 2026 23:46:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये कैसे देंगे संस्कार ? प्रभारी BRC विवेक नागर को मारने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा सस्पेंड शिक्षक, प्रभारी DPC के पक्ष में गवाही देने से है नाराज https://acntimes.com/ratlam-teacher-ran-with-axe-to-hit-the-in-charge-brc-vivek-nagar https://acntimes.com/ratlam-teacher-ran-with-axe-to-hit-the-in-charge-brc-vivek-nagar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के प्रभारी बीआरसी (खंड स्रोत समन्वयक) एवं एपीसी (सहायक परियोजना अधिकारी) विवेक नागर की शिकायत पर स्टेशन रोड पुलिस ने मोरवनी प्राथमिक स्कूल के निलंबित शिक्षक दिलीप राठौर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि शिक्षक राठौर प्रभारी बीआरसी नागर को मारने के लिए दौड़ा। वह प्रभारी जिला परियोजना अधिकारी राजेश झा के पक्ष में न्यायालय में गवाही देने के कारण नागर से नाराज है।

प्रभारी बीआरसी नागर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर 2.20 बजे जनपद शिक्षा केंद्र परिसर में दिव्यांग बच्चों को ट्राइसिकल और अन्य उपकरण बांटने का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मोरवानी के प्राथमिक स्कूल का निलंबित शिक्षक दिलीप राठौर बाइक पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। राठौर ने कहा कि तुम राजेश झा (प्रभारी डीपीसी) के प्रकरण में गवाही देने क्यों गए थे। इस पर नागर ने कहा कि मेरी कोई गवाही नहीं है, मैं सिर्फ उनके साथ कोर्ट गया था। इतना सुनते ही शिक्षक राठौर कुल्हाड़ी लेकर उन्हें मारने के लिए उनके पीछे दौड़ा।

वीडियो बनाने पर दी धमकी

बचने के लिए प्रभारी बीआरसी नागर अपने कक्ष में घुस गए और मोबाइल फोन से वीडियो शूट करने लगे। इससे निलंबित शिक्षक फिर भड़क गया और धमकी दी। आरोपी शिक्षक ने कहा कि, ‘वीडियो बना ले, मैं जेल चला जाऊंगा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।’ बाद में परिसर में मौजूद कर्मचारी विशालसिंह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोपाल शर्मा आदि ने बीच-बचाव कर आरोपी शिक्षक को बाहर निकाला। घटना के दौरान परिसर में विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ भी मौजूद था। पुलिस ने नागर की शिकायत पर आरोपी शिक्षक दिलीप राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (2) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 

पहले भी मारपीट, अनुशासनहीनता के हैं आरोप

आरोपी शिक्षक दिलीप राठौर के विरुद्ध पूर्व में भी पलसोड़ी के जन शिक्षक रमेश बोरिया के साथ मिलकर एपीसी एवं वर्तमान प्रभारी डीपीसी झा और प्रभारी बीआरसी नागर के साथ मारपीट, घर जाकर विवाद किया था। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था, मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी शिक्षक को तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा द्वारा निलंबित कर दिया गया था।

]]>
Wed, 11 Feb 2026 22:16:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
हाई कोर्ट ने दिया झटका ! लाडली बहना योजना को लेकर कांग्रेस नेता पारस सकलेचा की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा& यह शासन का वैधानिक मामला, सुनवाई नहीं हो सकती https://acntimes.com/mp-hc-dismisses-congress-leader-paras-saklechas-plea-on-ladli-behna-yojana https://acntimes.com/mp-hc-dismisses-congress-leader-paras-saklechas-plea-on-ladli-behna-yojana एसीएन टाइम्स @ इंदौर । मप्र उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने रतलाम के पूर्व महापौर और प्रदेश के कांग्रेस नेता पारस सकलेचा की लाडली बहना योजना के संबंध में दायर याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश विजय कुमार शुक्ला तथा न्यायाधीश आलोक अवस्थी की खण्डपीठ ने कहा कि, यह शासन का वैधानिक मामला है, इस पर सुनवाई का कोई न्यायोचित कारण नहीं है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता सकलेचा ने लाडली बहना योजना में‌ नए पंजीयन प्रारंभ करने, लाडली बहना को हितलाभ रुपए 3000 प्रति माह देने तथा न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र जीवन पर्यंत करने के लिए उच्च न्यायालय में वाद दायर किया था। सकलेचा की ओर से‌ वरि‌ष्ठ अभिभाषक विभोर खंडेलवाल ने न्यायालय से कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में जो पात्र हैं, एवं 20 अगस्त 2023 के‌ बाद यदि 21 वर्ष की उम्र को प्राप्त करती है, तो उसको योजना का हित लाभ नहीं दिया जाना संविधान के अनुच्छेद 14, समानता के अधिकार के विरुद्ध है। किसी सतत प्रवृत्ति की योजना में पंजीकरण को बंद नहीं किया जा सकता है। जब 18 साल में विवाह किया जा सकता है, मतदान किया जा सकता है तो लाडली बहना योजनो के लिए भी न्यूनतम उम्र 21 वर्ष के स्थान पर 18 वर्ष किया जाना चाहिए। याचिका पर सुनवाई न्यायाधीश विजय कुमार शुक्ला तथा न्यायाधीश आलोक अवस्थी की खण्डपीठ ने की।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता का तर्क

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि 20.08.2023 से योजना के अंतर्गत नए पंजीकरण बंद करना, जबकि यह योजना सतत (continuing nature) है, अवैध, मनमाना और भेदभावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण व आर्थिक स्वतंत्रता के लिए लाई गई थी तथा इसके 1.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं। इसके बावजूद, राज्य सरकार द्वारा नए पात्र महिलाओं के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण बिना किसी वैधानिक आधार के बंद कर दिए गए। यह भी तर्क दिया गया कि समान स्थिति वाली महिलाओं को लाभ से वंचित करना शत्रुतापूर्ण भेदभाव (hostile discrimination) है और यह संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। अतः पंजीकरण पुनः प्रारंभ करने, आयु सीमा में संशोधन करने तथा योजना का लाभ सभी महिलाओं को देने हेतु निर्देश मांगा गया।

शासन के अधिवक्ता का तर्क

शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता सुदीप भार्गव एवं प्रद्युम्न कीबे ने न्यायालय के समक्ष सकलेचा‌ की‌ सभी‌ मांग का विरोध करते हुए कहा कि यह सरकार का विशेषाधिकार है, और सरकारी योजना का क्रियान्वयन न्यायालय के हस्तक्षेप का विषय नहीं है। इसे मान्य करते हुए न्यायालय ने सकलेचा की याचिका बर्खास्त कर दी। न्यायालय ने कहा कि इस याचिक पर सुनवाई  का कोई‌ न्यायोचित कारण नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट की लेंगे शरण 

याचिकाकर्ता सकलेचा ने कहा है कि वे उच्च न्यायालय इंदौर के निर्णय के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय में वाद दायर करेंगे। सकलेचा के अनुसार मतदान, विवाह सहित कई अधिकार महिलाओं को 18 वर्ष की उम्र में ही मिल जाते हैं, अतः योजनाओं के लाभ के लिए भी 21 वर्ष के बजाय 18 वर्ष की आयु को पात्र माना जाना चाहिए।

]]>
Wed, 11 Feb 2026 20:25:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
जनगणना 2027 : 1 से 30 मई तक होगी पहले चरण की गणना, तैयारी के लिए बैठक 12 फरवरी को https://acntimes.com/ratlam-census-2027-meeting-on-february-12 https://acntimes.com/ratlam-census-2027-meeting-on-february-12 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनगणना 2027 दो चरणों में संपन्न होगी। इसका पहला चरण 1 से 30 मई तक चलेगा। इसकी तैयारी के लिए 12 फरवरी को एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट में होगा।

अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला परियोजना बालकृष्ण पाटीदार ने बताया कि दो चरण में होने वाली जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक और दूसरा फरवरी 2027 में होगा। पाटीदार के अनुसार जनगणना की तैयारी के लिए जिला जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी / आयुक्त नगर पालिका निगम की बैठक 12 फरवरी को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आहूत की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी मिशा सिंह करेंगी।

]]>
Wed, 11 Feb 2026 19:45:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
जन्म वर्ष&गांठ विशेष ! नन्दराम से बालकवि तक : बकलम खुद https://acntimes.com/nandram-to-balKavi-bairagi-birthday-special https://acntimes.com/nandram-to-balKavi-bairagi-birthday-special (अपनी आयु के 60 वर्ष पूरे करने के प्रसंग पर बकलम खुद)

दादा श्री बालकवि बैरागी की आज छियानवेवीं जन्म तारीख और पिच्यानवेवी जन्म वर्ष-गाँठ है। दादा हम सबके बीच होते तो आज अपनी उम्र के 96वें बरस में प्रवेश कर रहे होते।

दादा का समूचा लेखन आज भी एक जगह उपलब्ध नहीं है। खुद के लिखे को सहेजने के प्रति वे सदैव उदासीन रहे। कहते थे - ‘यह क्या बात हुई कि अपना लिखा खुद आप सहेजें? बात तो तब है जब जगत-दुनिया आपका लिखा सहेजे।’

उनके लिखे हुए को संग्रहित करने के लिए मैं अपने स्तर पर भरसक कोशिश कर रहा हूँ। दादा के चाहनेवाले मेरी इस कोशिश को भरपूर मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रिय विवेक मेहता ने अत्यन्त चिन्तापूर्वक और कृपापूर्वक, दादा का यह लेख मुझे उपलब्ध कराया। आदीपुर (कच्छ/गुजरात) में निवासरत विवेक मूलतः जीरन (नीमच) का निवासी है और देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री मंगल मेहता का छोटा बेटा है। विवेक खुद भी अच्छा कलमकार है। अपने यशस्वी पिता के लिखे को सहेजने की उसकी कोशिशें प्रेरक और प्रणम्य हैं।

-----

(आज मन्दसौर जिले का छोटा सा कस्बा मनासा, शायद इस बात से अनभिज्ञ है कि बरसों पहले उन सँकरी गलियों में भीख माँगने वाला एक अबोध बच्चा इस दस फरवरी को सम्माननीय कवि और राजनीतिज्ञ के रूप में अपने संघर्ष भरे जीवन के साठ बरस पूरे करने जा रहा है। बालकवि बैरागी की, साठ पड़ावों की इस संघर्ष-यात्रा को ‘भास्कर’ का नमन। शुभ-कामनाएँ कि वे दीर्घायु हों। इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्वयम् बैरागीजी ने यह लेख हमारे आग्रह पर विशेष रूप से लिखा है।)

प्रश्नों का पहाड़ सामने है - आयु के साठ साल पूरे होने पर यह एक सहज स्थिति है कि मित्र लोग अपने-अपने मन की बातें पूछें-स्वजन अपनी जिज्ञासाओं का समाधान माँगें। परिजन अपने सवालों की रंगोली माँडें - जीवन से जुड़े लोग अपना रसरंग उलीचें - इसी समीकरण में से निकल रहा हूँ मैं। समय कितनी जल्दी बीतता है? सब कुछ कल-परसों घटित हुआ-सा लगता है - बिना किसी जोर-जबरदस्ती के, अपनी सहज स्मरण शक्ति के बल पर मैं आराम से अपनी साढ़े चार-पाँच बरस की आयु से ही सहेजी हुई यादें, परत-दर-परत खोल कर बोल सकता हूँ। कदम-कदम, मुड़-मुड़ कर देखता हूँ तो सारा कुछ परियों की कहानी जैसा लगता है।

आत्मकथा लिखने या कहने का यह क्षण नहीं है। समय मेरे पास तो बहुत है, पर आपके पास इतना नहीं है कि मुझ जैसे एक अदना आदमी की जिन्दगी के बारे में ऊलजलूल पढं़े या सुनें। तब भी लोग पूछते ही हैं। दो-एक सवालों तक के तो मैं उत्तर वैसे भी लिख कर दे देता हूँ। पर विस्तार में जाता बैठूँ तो बेशक हाथ तो नहीं काँपता है, पर मन काँप जाता है। नाहक ही आपको क्यों कष्ट दूँ?

इस परिवार के सबसे पहले बेटे के तौर, माँ के पेट में मैं ही आया। गरीबी, विपन्नता, कंगाली और अभावों का वो आलम मैंने देखा और विरासत में पाया कि बस पूछिए ही मत! माँ की हिम्मत और छत्र-छाया नहीं होती तो आज का यह बैरागी मिट्टी में मिल गया होता। जन्मजात विकलांग, अपाहिज लूले-लँगड़े और नाकरा पिता की कितनी मार खाई मेरे अबोध किन्तु कमाऊ बचपन ने, और कितनी मार सही मेरी माँ ने? उफ्! गरीबी का आलम यह कि माँ अपने बच्चों के नाम तक भूल गई। पैदा किए पूरे बारह किन्तु दवा के अभाव, कुपोषण और गरीबी के कारण आठ दम तोड़ गए। दो भाई, दो बहिनें बचीं। पर उनके सुख भी विधाता को नहीं पचे। लोकगीत कहते हैं कि विधाता, मनुष्य के ललाट पर अपने लेख लिखता है। ललाट पर इसलिए कि जिसके ललाट पर लिखा हुआ है, वह, वह खुद नहीं पढ़ सके। तार्किक कहते हैं कि अगर खुद नहीं पढ़ सकते हो तो विज्ञान ने दर्पण खोज लिया है। शीशा देख कर अपने-अपने लेख पढ़ लो। पर अगर दर्पण को माध्यम बनाओ तो लिखा हुआ उल्टा सामने आता है। पहली बात तो यह कि पढ़ ही नहीं सकते। अगर पढ़ने की कोशिश करो तो उलटा पढ़ो। इस ‘उलट लिपि’ को सीधा करके पढ़ने में ही आदमी के कई जन्म निकल जाते हैं। तब फिर मार्क्स कहता है कि न तो ललाट पर, न ही हाथ पर कोई लकीरें होती हैं। मनुष्य चाहे जो कर सकता है। जरा-सा आगे बढ़ कर सुनो, सोचो, पढ़ो और गुनो। भारतीय अध्यात्म भी यही कहता है। विचित्र सी गाँठ है कि मार्क्स और भारत का अध्यात्म, इस मुकाम पर एक साथ हँसते-खिलखिलाते मनुष्य से बातें करते हैं। पल्ले पड़ने जैसा प्रसंग है। संघर्ष को सान मिलती है।

माँ का अद्भुत आँचल रोशनी भी देता है और धार भी। वह गरीबी का नया भाष्य करती है। गरीबी और दरिद्रता का फर्क समझाती है। लोकगीतों का अमृत प्रति-पल पिलाती है। बचपन को खिलौनों से नहीं, खेल-भवना से बहलाती है। कदम-कदम पर सिर सहलाती है। धूल-मिट्टी से नया परिचय करवाती है। इस आवेग की आग में से तपकर जो निकलता है वह कालान्तर में बनता है - बालकवि बैरागी। बनता क्या, कहलाता है। उसकी संज्ञा ‘नन्दरामदास’ गुम जाती है। मनासा जैसे सुदूर और प्रवास साधनों से कटे-छँटे छोटे से कस्बे में रहकर सारे देश को यह प्राणी सरस्वती के पटवारी की तरह तीन-चार बार घूम लेता है। देश के साथ विदेश के भी दो-एक चक्कर लगा लेता है। संसद में बैठता है, विधान सभा में बोलता है। दो बार मन्त्री बनता है। एक बार संसदीय सचिव भी रह लेता है। सम्मान सहित अपमानित भी होता है और अपमान सहित सम्मानित भी।

साहित्य को कविता के माध्यम से और राजनीति को कांग्रस के मंच से अनवरत-अकम्प और अह्लड़ता के साथ जीता है। अभावों को सहोदर और समस्याओे को सुहागिन मानकर उनकी आँखों में आँख डालता, उन्हें पालता-संभालता है। भगवान ने कलम बाँए हाथ में दी और तिरंगा दाहिने हाथ में। इस विसंगति में भी वह संगति बैठाता है। अपनी मातृ-संस्था में वह घोषित वामपंथी बनकर देश की पाढ़ियों के संघर्षों का डाकिया बनता है। उसे भान है कि आग और पानी का सही सन्तुलन ही बादल कहलाता है।

कई-एक कुम्हारों ने मिलकर इस मटके को आकार दिया है। नाम गिनाने लगूँ तो कई पेड़ कटवा कर कागज बनवाने पड़ जाएँगे। भगवान का दिया, उसके पास सब-कुछ इसलिए नजर आता है कि उसके पास कुछ था ही नहीं। शून्य से शुरू होनेवाले के हाथ में एक का अंक भी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। यही हाल मेरा है। क्या नहीं दिया प्रभु ने मुझे? सब कुछ नहीं तो भी बहुत-कुछ, कुछ भी नहीं तो भी कुछ-न-कुछ। यह ‘कुछ-न-कुछ’ ही मेरे लिए ‘सब कुछ’ है। दो वर्ष पहले उसने माँ छीन ली। बिना माँ के बार-बार उदासियाँ आती हैं। 83 बरस के बड़े और आजीवन निश्चेष्ट जीवन जीनेवाले पिता के पास घड़ी-अध-घड़ी रोज बैठकर आशीर्वाद लेने की कोशिश करता हूँ। लगता है, ऊर्जा अनुपस्थित है। ममता सूख गई है। आशीषों का मेघ निरन्तर गरजता है। समय-समय पर बरसता भी है। यहाँ से वहाँ तक बदलाव।

आज से करीब सत्तर वर्ष पहले जिस आँगन में केवल नाबालिग पिता और अबोध बालिका जैसी माँ छूटी थी, वह सारा आँगन हरा-भरा है। कल तक के अनाथ पिता के सामने उनकी चार पीढियाँ चहचहा रही हैं। अगर वह सुख है तो राज-सुख और समाज-सुख इन सभी ने देखा और भोगा। अगर वह मात्र सुविधा है तो उस सुविधा का इनमें कोई गुलाम नहीं। तिनका-तिनका चोंच में दबाकर कण्ठ में प्यास के काँटों को सहती चिड़िया की तरह जिस सात्विक, सक्रिय सहधर्मिणी ने इस निराकार घर को आकार दिया, वह सुशील पिया 38 सालों से मेरी धूप को सह रही है।

दो जवान बेटे, दोनों की सोना-रूपा सद्गृहिणी बहुएँ-पोतियाँ और पोता। सगा भाई विष्णु, उसकी पत्नी वीणा और मुझे ताऊजी कहनेवाले दो बेटे - वल्कल और तथागत। देश भर में इस छोर से उस छोर तक फैला पड़ा शुभेच्छाओं का विशाल परिवार। जागरूक पाठक, चौकन्ने श्रोता। भाषा को संस्कारशील तराश देनेवाले सम्पादक बन्धु, नमस्कार नहीं लेने और नहीं देने पर रूठने, मचलने और क्रुद्ध तक होनेवाले साथी-संगाती। आड़े वक्त काम आनेवाले मित्र। नरसिंह मेहता का मामेरा भरनेवाले साँवलिया सेठ जैसे आबरू बचाने और बढ़ानेवाले भाई लोग। मेरे काम-धाम, आचरण, भाषा और व्यवहारपर गहरी नजर रखनेवाले हितैषी, हितकारी। याने कि सब-कुछ दिया है प्रभु ने मुझे। छोटी-बड़ी 23 पुस्तकें छापे से बाहर और कम से कम एक दर्जन पाण्डुलिपियाँ तैयार हो सकें, इतने लिखे-बिखरे पृष्ठ। दो-एक विद्यार्थी शोध करते हुए और दो लघु शोध कर भी चुके। आदर-आलोचना, अनादर, अनासक्ति, अवरोध, अभिन्न, अनर्गल, अनाघात, अनायास और अटाटूट। कितना दे दिया है दाता ने? जो लिखो, वह छपे और जो बोलो वह रेकार्ड हो जाए! विकसित विज्ञान का वैभवशाली युग - बीसवीं सदी का यौवन और बुढ़ापा। 21वीं सदी का गर्भकाल। कितना कुछ जी रहा हूँ? कितना भोग रहा हूँ? अपना अतीत भूल नहीं जाऊँ इसलिए आज भी कपड़े माँग कर पहनता हूँ।

दोस्तों को आभास भर हो जाए कि बैरागी के पास कपड़े नहीं रहे होंगे, तो वे चुपचाप जुगाड़ कर देते हैं। भगवान ने मुझे अगर कविता न दी होती तो क्या यह सब, इतना कुछ मुझे मिला होता? कदापि नहीं। सवाल यह पैदा होता है कि मालवी ने मुझे इतना सब दिया। हिन्दी ने - माँ हिन्दी ने - जन्म सुधार दिया, पर बदले में मेरा क्या योगदान है? क्या अवदान है? सपाट उत्तर है - शून्य। मैं भाषा से आज तक लेता ही लेता रहा। शब्दकोश को एक शब्द भी नहीं दे सका। इतना लिखा, पर मन की बेचैनी नहीं मिटी। इतना पढ़ता हूँ पर छटपटाहट कम नहीं होती। रह-रहकर सूर, मीरा, तुलसी, कबीर, गालिब, रहीम, रसखान, जायसी, दिनकर, निराला, महादेवी, भवानी भाई, सुमनजी, भारतीजी की पुस्तकें हाथ में आ जाती हैं। साहित्य और संस्कृति की ठेठ आखिरी दीवार से पीठ सटा कर बैठता हूँ तो वाल्मीकी और वेदव्यास की गोद का आसरा मिला लगता है। रामविलास दादा नहीं रहे वरना किसी अपने के कन्धे परसिर रखकर मन हलका कर लेता।

प्रो. पी. डी. शर्मा नहीं मिलते तो जैसे-तैसे मेट्रिक पास वाला सर्टिफिकेट ही मेरा एकमात्र अकादमिक धन हुआ होता। पी. डी. दादा ने इण्टर पास करवाया। फिर मिले चिन्तामणिजी उपाध्याय। अपने पास रखकर उन्होंने एम. ए. करवाया। डॉ. सुमन का आशीर्वाद नहीं होता तो आज कहीं का नहीं होता। कौन देता अटेण्डेंस? कौन देता फीस के पैसे? कैसे भरे जाते परीक्षाओं के फॉर्म? कौन करता मेरे भीतर दिनानदिन जवान होते जा रहे अल्हड़ बैरागी की नादान लापरवाहियों की रखवाली? यह वह मोड़ है जिस पर खड़ा होकर मैं कुँवर गिरिवरसिंह भँवर, नरेन्द्रसिंह दादा तोमर, आनन्दराव दादा दुबे, पण्डित कृष्णकान्त दुबे, मदनमोहन व्यास, हरीश निगम, सुल्तान मामा, भावसार बा, मोहन सोनी, शिव चौरसिया, रमेश गुप्ता ‘चातक’, चन्द्रसेन विराट, रामनारायण दादा उपाध्याय, पण्डित श्रीकान्त जोशी, भागवत्रत्न पण्डित मदनलालजी जोशी, पण्डित श्याम सुन्दरजी व्यास, प्यारे भाई रमेश मेहबूब, नरहरि पटेल, नगेन्द्र आजाद, कुमार गन्धर्व, राजेन्द्र माथुर, राहुल बारपुते, पयाम वासिफ, बशरुद्दीनजी ‘आरिज’, महाराज कुमार रघुवीरसिंहजी, दिनकर सोनवलकर, सरोजकुमार, पुखराज भाभी, स्व. प्राणवल्लभ गुप्त, दादा शिवशंकरजी जोशी, पन्नालाल बा’ नायाब और चूड़ामणि पण्डित सूर्यनारायणजी व्यास, श्याम दादा परमार, बसन्तीलाल बम जैसे महिमामण्डित व्यक्तित्वों और व्यक्तियों को दसों दिशाओं में मुँह करके दण्डवत् प्रणाम करता हूँ। ये, वे कुछ ही नाम हैं जिन्हें लिखकर मैं अपना मन हलका कर रहा हूँ। अगर देशव्यापी वन्दनीय नाम लिख्ना शुरू करूँगा तो बहुत असहज हो जाऊँगा। विनम्रता मेरे जीवन का सहज आधार है, मेरी मूल सम्पत्ति है। उसे खोना मैं कदापि पसन्द नहीं करूँगा।

बेशक, आपकी रुचि मेरी राजनीति पीठिका में भी होगी। लिख कर सनद कर रहा हूँ कि मेरे राजनीतिक निर्माता का नाम है- माणकलाल अग्रवाल, जो आजकल रतलाम में निवास करते हैं। पूर्व सांसद हैं। यही वह आदमी है जिसने एक यायावर-याचक को मात्र 13 वर्ष की उम्र में रामपुरा नगर की धूल में से उठाया और उसे एक मिनस्टिर में परिवर्तित कर दिया। एक नहीं, दो-दो बार। भैया मिश्रीलालजी गंगवाल का पवित्र जीवन मेरे लिए कसौटी है। उनके दिए संस्कार सदैव मुझे झकझोरते रहते हें। उनके विदेह व्यक्तित्व ने ही मुझे सिखाया कि तुम राजनीति में रहो पर रजानीति तुम में नहीं रहे। बात को मैंने आगे बढ़ाया कि मैं कुर्सियों पर गया हूँ, पदों पर बैठा हूँ पर मैंने कुर्सी और पद को खुद पर नहीं बैठने दिया। साहित्य मेरा धर्म है, राजनीति मेरा कर्म। मैं साहित्य से राजनीति में नहीं गया। जिस आदमी ने नौ बरस की उम्र में अपना लिखा चहचहा लिया और जिसे मात्र तेरह बरस की उम्र में तिरंगा झण्डा थमा दिया गया हो, वह यहाँ पहले था या वहांँ पहले, यह फैसला आप ही कर लें।

धर्म-कर्म की इस पावक-सरिता के दोनों तटों पर मुझे अग्नि-आचमन करना पड़ता है। मैं, वह पूरी निष्ठा और पूजा-भाव से कर रहा हूँ। यह किसी पर मेरी मेहरबानी या मेरा अहसान नहीं है। शराब पीनेवाला शराब पीता है तो बोतल पर अहसान नहीं करता। एक शाकाहरी, निर्व्यसनी और सात्विक जीवन जितना खुला जिया जा सकता है, वैसा मैं जी रहा हूँ। शिकायत किसी से नहीं - कृतज्ञ सभी का हूँ। काया में कोई रोग नहीं है और बत्तीस के बत्तीस दाँत अपने श्रोताओं-पाठकों तथा सम्पादकों की कृपा से आज तक तो सही सलामत हैं। ऊर्जा, सर्जना और सक्रियता का मतलब इस आयु में ज्यादह कशिश के साथ पल्ले पड़ता है। 17-18 घण्टे रोज काम करता हूँ। करने को बहुत कुछ है, होता-जाता कुछ है नहीं। ऋतुएँ मुझ पर भी असर डालती हैं, काल मुझे भी चबा रहा है। आवेग मुझे भी उत्तेजित और आन्दोलित करते हैं। भूख, भावना और भावुकता के मतलब मैं भी समझता हूँ।

नैतिकता, मूल्यवत्ता और आदर्शों के अर्थ मैंने नए नहीं गढ़े हैं किन्तु एक सनातन रिक्तता मुझे पल-पल आभासित होती है। तब भी मैं आशावादी और आशावान हूँ। रात-दिन अँधेरों से लड़ रहा हूँ। और हाँ, एक बात आप जरूर सुन लें कि अँधेरे से लड़ने का ठेका केवल सूरज, चाँद, सितारों, जगमग करते झाड़-फानूसों और जीवन्त मोमबत्तियों या दीयों ने ही नहीं ले रखा है। अँधेरे की नींद हराम करने के लिए एक जुगनू ही काफी होता है। मैं अपने आप को वह जुगनू घोषित करता हूँ - मेरी पीठ पर यह जलती हुई रोशनी मुझे प्रभु ने दी है। सनद यह भी करता हूँ कि मैं इस रोशनी का अपमान नहीं होने दूँगा। इससे ज्यादा आज के दिन बालकवि बैरागी आपसे क्या कहे? जो भी प्रभु का जुगनू हो, वह मुझे अपना सहोदर समझे। सार्थकता और सफलता के बीच खड़ा होकर मैं कह रहा हूँ कि जीवन निरर्थक नहीं है। ठहाका लगाईए और बीती को बिसार कर, जीवन को नए सिरे से जीना शुरू कीजिए। आकाश उजला और अनन्त है। क्षितिज स्वर्णिम है। धरती की ममता मरी नहीं है। 

(बालकवि बैरागी के अनुज विष्णु बैरागी की फेसबुक वॉल से साभार। बैरागी के अनुसार यह लेख, दैनिक भास्कर के साप्ताहिक साहित्यिक परिशिष्ट ‘रसरंग’ के 10 फरवरी 1991 के अंक में प्रकाशित हुआ था।)

]]>
Tue, 10 Feb 2026 23:34:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
पुण्यतिथि विशेष ! पं. दीनदयाल उपाध्याय : एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता और समर्थ भारत निर्माण के चिंतक &डॉ. मोहन यादव https://acntimes.com/pt-deendayal-upadhyay-founder-of-Integral-human-philosophy-dr-mohan-yadav https://acntimes.com/pt-deendayal-upadhyay-founder-of-Integral-human-philosophy-dr-mohan-yadav व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाने वाले, विलक्षण व्यक्तित्व के धनी, एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में कोटिशः नमन। 

पं. दीनदयाल जी का जीवन भारत राष्ट्र को दिशा देने वाला प्रकाश स्तंभ है। वे एक ऐसे ऋषि राजनेता थे जो समाज, संस्कृति और राष्ट्र के समग्र उत्थान के लिए समर्पित रहे। उन्होंने राजनीति को राष्ट्रधर्म की साधना का माध्यम माना। उनका स्पष्ट मत था कि स्वतंत्र भारत की यात्रा भारतीय दर्शन, संस्कृति और परंपरा के अनुरूप होनी चाहिए। 

पं. दीनदयाल जी ने राजनीतिक चिंतन को भारतीय मूल्यों से जोड़ते हुए एकात्म मानव दर्शन का सूत्र दिया। इसमें व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और सृष्टि के बीच समन्वय और संतुलन समाहित है। यह जीवन और संपूर्ण सृष्टि को एक सूत्र में पिरोता है। यही दर्शन व्यष्टि से समष्टि की रचना करता है। इसमें श्रीकृष्ण के वसुधैव कुटुम्बकम के भाव से लेकर आज के वैश्विक परिदृश्य का समावेश है। 

पं. दीनदयाल जी भारत के भविष्य की कल्पना चतुर्पुरुषार्थ-धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के आधार पर की। उनका विश्वास था कि इन चारों का संतुलन ही व्यक्ति और समाज को पूर्णता की ओर ले जा सकता है। यदि व्यक्ति और समाज को विकास के समान अवसर दिए जाएँ, तो स्वावलंबी और समर्थ समाज का निर्माण संभव है। पं. दीनदयाल जी का मानना था कि राजनीति का अंतिम लक्ष्य सशक्त, समरस और स्वाभिमानी राष्ट्र का निर्माण है। उनका विकास मॉडल केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं था, बल्कि उसमें सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक संतुलन का समावेश था। वे चाहते थे कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, तभी वह सच्चा विकास कहलाएगा। यही अंत्योदय का भाव है। 

हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत जिस विकास पथ पर अग्रसर है, उसके मूल में पं. दीनदयाल जी का चिंतन है। विरासत से विकास, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और सबका साथ - सबका विकास, यह सभी एकात्म मानव दर्शन के आधुनिक रूप हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का संकल्प है कि वर्ष 2047, स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक भारत को विश्व की सर्वोच्च शक्ति के रूप में स्थापित किया जाए। यह संकल्प पं. दीनदयाल जी के स्वप्निल भारत की ही साकार अभिव्यक्ति है।

मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण की परिकल्पना को मूर्तरूप देने की दिशा में प्रदेश के प्रत्येक अंचल को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र की क्षमता, मेधा और दक्षता को अवसर प्रदान करने के लिए जहां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का नवाचार किया गया, वहीं भोपाल में संपन्न हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से स्थानीय उद्योगों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। निवेश के लिये हमने यूके, जर्मनी, जापान और दावोस आदि यात्राएं कीं और हैदराबाद, कोयंबटूर सहित मुंबई में रोड-शो के माध्यम से उद्योगपतियों को आमंत्रित किया। यह क्षेत्रीय से वैश्विक स्तर तक उद्योग को जोड़ने का पहला सशक्त प्रयास है। 

मुझे यह बताते हुए संतोष है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चिंतन को व्यवहार में उतारने का प्रयत्न किया जा रहा है। समरस, संवेदनशील और उत्तरदायी शासन के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं और विकास के लक्ष्य धरातल पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश में गरीब कल्याण, किसान कल्याण, युवा शक्ति और नारी सशक्तिकरण को केन्द्र में रखकर 4 मिशन के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इससे समाज के सभी वर्गों के कल्याण का लक्ष्य पूर्ण होगा।

पं. दीनदयाल जी ने आर्थिक विकास के लिए कृषि, उद्योग, परिवहन, व्यापार समाज, सुरक्षा एवं सेवा का एक स्पष्ट और व्यावहारिक क्रम बताया। इस क्रम में कृषि प्रधान देश भारत में खेती को प्रथम स्थान देने की आवश्यकता व्यक्त की। उनका मानना था यदि देश में कृषि सुदृढ़ होगी, तो किसानों की आय बढ़ेगी, ग्रामीण जीवन में स्थिरता आएगी और उद्योगों को कच्चा माल एवं श्रम दोनों सहज रूप से उपलब्ध होगा। इससे किसान, उपभोक्ता और समाज तीनों का संतुलन बना रहेगा। पं. दीनदयाल जी खेती की मजबूती और किसानों की समृद्धि को समग्र विकास का आधार मानते थे। मुझे यह बताते हुए संतोष है कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मार्गदर्शन में किसानों के स्वाभिमान, सुरक्षित जीवन और आत्मनिर्भरता को केन्द्र में रखकर वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज, सिंचाई, भंडारण और बाजार तक बेहतर पहुंच के माध्यम से खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जाएगा। कृषि आजीविका के साधन के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।  

मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने वर्ष 2025-26 किसानों के कल्याण के लिए समर्पित किया है। मध्यप्रदेश में पार्वती-कालीसिंध-चंबल तथा केन-बेतवा नदी लिंक राष्ट्रीय परियोजना सहित ताप्ती ग्राउंड वॉटर रिचार्ज मेगा परियोजना से प्रदेश के 25 जिलों में 16 लाख हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त कृषि रकबा सिंचित होगा। प्रदेश के किसानों के समग्र कल्याण के लिए हर जरूरी कदम उठाया जायेगा।

प्रदेश में श्रीअन्न, सरसों और चना अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जा रही है। इससे श्रीअन्न का उत्पादन और पोषण सुरक्षा को नई ऊंचाई मिलेगी। इन केंद्रों के जरिए फसलों की गुणवत्ता और पैदावार बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाएगा। प्रदेश के 30 लाख से अधिक किसानों को अगले तीन साल में सोलर पॉवर पम्प दिये जायेंगे। प्रदेश में सिंचाई का रकबा 65 लाख हैक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हैक्टेयर किये जाने का लक्ष्य है।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने स्वाभिमानी, स्वावलंबी और विश्व कल्याण में अग्रणी भारत की कल्पना की थी। माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनका जीवन और दर्शन हम सबको राष्ट्रधर्म के पथ पर निरंतर अग्रसर करता रहेगा।

 राष्ट्र निर्माण के अमर साधक पं. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर पुनः कोटिशः वंदन।

(लेखक, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं)

]]>
Tue, 10 Feb 2026 22:43:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
हमारे अपने जलजजी ! ‘जलज’ स्मृति आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा &डॉ. चांदनीवाला https://acntimes.com/hamare-apane-jaljiji-programme-organised https://acntimes.com/hamare-apane-jaljiji-programme-organised साहित्यकार डॉ. जयकुमार जलज की स्मृति में साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित, कविता प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साहित्यकार एवं भाषाविद् डॉ. जयकुमार ‘जलज’ के कारण रतलाम का नाम राष्ट्रीय साहित्य जगत में प्रतिष्ठित हुआ है। उनका व्यक्तित्व जितना सरल और सहज था, उनकी साहित्यिक प्रतिभा उतनी ही विराट, बहुआयामी और प्रभावशाली थी। ये विचार वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने डॉ. जयकुमार ‘जलज’ की स्मृति में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।

आयोजन की सहयोगी संस्था राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पंवार ने बताया कि विख्यात साहित्यकार एवं भाषाविद् डॉ. जयकुमार ‘जलज’ की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष “हमारे–अपने जलजजी” शीर्षक से साहित्यिक आयोजन होता है। गत वर्षों में यह आयोजन क्रमशः जलजजी की कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति एवं कविता लेखन प्रतियोगिता पर आधारित रहा। इस वर्ष आयोजन आई.एम.ए. हॉल राजेन्द्र नगर रतलाम में हुआ। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी रही। विशेष अतिथि के रूप में 'हम लोग' संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन सहित डॉ. पद्म घाटे, निर्मल हुम्बड़ मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं डॉ. जलजजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात डॉ. जलजजी की पुत्रियों श्रद्धा घाटे एवं स्मिता हुम्बड़ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत भाषण नरेन्द्रसिंह पंवार ने दिया। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने इस मौके पर कहा कि डॉ. जलजजी की स्मृति में इस प्रकार के साहित्यिक आयोजन नई पीढ़ी को साहित्य के प्रति प्रेरित करेंगे तथा उन्हें रचनात्मक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। डॉ. जलज जैसे साहित्यकारों के कारण रतलाम की पहचान साहित्यिक क्षेत्र में और अधिक सुदृढ़ हुई है।

विजेताओं को मिले पुरस्कार

‘डॉ. जलज स्मृति कविता लेखन प्रतियोगिता–2025’ के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों महाविद्यालयीन एवं ओपन वर्ग में आयोजित की गई थी। दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार ₹2500, द्वितीय ₹1500 एवं तृतीय ₹1100 नगद राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में सहभागी कुल 20 प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महाविद्यालयीन वर्ग में ये रहे सफल

प्रथम स्थान : रितिका जैन (स्वामी विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज, रतलाम)

द्वितीय स्थान : अमन बेग (श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रतलाम)

तृतीय स्थान : सलेहा कुरैशी (शासकीय कन्या महाविद्यालय, रतलाम)

ओपन वर्ग में ये रहे सफल

प्रथम स्थान : उदय कुंवर पंवार (गोपनील, सहायक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रतलाम)

द्वितीय स्थान : डॉ. सुनीता जैन (अतिथि विद्वान, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रतलाम)

तृतीय स्थान : डॉ. अर्जुनसिंह पंवार (सहायक प्राध्यापक, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम)

काव्य पाठ किया

इस अवसर पर डॉ. जलजजी के साहित्यिक अवदान पर आधारित संस्मरण प्रस्तुत किए गए तथा उनकी चयनित कविताओं का सस्वर पाठ किया गया। कविता पाठ में आशीष दशोत्तर ने “उनका क्या होगा”, गायत्री तिवारी ने “बात केवल एक है”, आई.एल. पुरोहित ने “हर द्वार तुम्हारा द्वार” तथा इन्दु सिन्हा ने “बैठ कहीं विश्राम करें” का भावपूर्ण पाठ किया। इसके अतिरिक्त डॉ. जलजजी की स्वयं की आवाज़ में रिकॉर्ड की गई कविता “किसे पता है किस बादल में” तथा मुकेश बनसोड़ की कविता “गाओ मन, सूने में रहा नहीं जाता” का श्रवण भी कराया गया।

स्मृति चिह्न भेंट किए

अतिथियों को स्मृति चिह्न नरेन्द्र सिंह पंवार और सुभाष जैन ने प्रदान किए। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, साहित्य-प्रेमी एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन आशीष दशोत्तर (अध्यक्ष, वनमाली सृजन केन्द्र, रतलाम) ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. मुनीन्द्र दुबे (अध्यक्ष, स्व. अरुण भार्गव हिन्दी साहित्य सेवा समिति) ने किया।

]]>
Mon, 09 Feb 2026 23:23:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
सुविधा में इजाफा ! मानव सेवा समिति के रक्त केंद्र को मिले 16 लाख रुपए के नए उपकरण, जानिए& क्या&क्या शामिल हैं उपकरणों में https://acntimes.com/ratlam-manav-seva-samiti-purchases-modern-equipment https://acntimes.com/ratlam-manav-seva-samiti-purchases-modern-equipment एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मानव सेवा समिति द्वारा संचालित रक्त केंद्र में नए उपकरणों और संसाधनों की आमद हुई है। समिति द्वारा 16 लाख रुपए के आधुनिक उपकरण खरीदे गए हैं। इससे रक्त संकलन, संग्रहण आदि की सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी।

रक्त केंद्र द्वारा खरीदे गए आधुनिक संसाधनों की विधिवत पूजा अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल, समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, डॉक्टरों एवं स्टाफ ने की। समिति पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि समय-समय पर आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए आवश्यकता अनुसार संसाधनों को खरीदने के लिए समिति अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल के साथ समस्त पदाधिकारी प्रयासरत करते हैं। रक्त केंद्र को अधिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए 16  लाख रुपए की लागत से दो आधुनिक रक्तदान कोच, चार रक्त कलेक्शन मॉनिटर एवं 450 यूनिट प्लाज्मा रखने के लिए -40° सेंटीग्रेड वाला डीप फ्रीजर खरीदा गया है। इनकी पूजा-अर्चना की गई।

इन्होंने दी सहमति

उपकरण खरीदी को लेकर समिति पदाधिकारी ज्ञानमल सिंगावत, मोहनलाल मुरलीवाला, नजीर शेरनी, जिनदास लुनिया, राजकुमार सुराना, अनिल पीपाड़ा, विवेक बक्षी, हेमंत कुमार मेहता, महावीर चौरड़िया, राजेश सोमानी, गोपाल कृष्ण सोडानी, सुरेंद्र सुरेका, सत्यनारायण जोशी (एडवोकेट), कांतिलाल वशिष्ठ, गुमानमल नाहर, निर्मल कुमार कटारिया, रविंद्र कुमार बक्षी, गोविंद काकानी एवं सदस्यों ने सहमति दी थी। नए आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने पर डॉ. इंदरमल मेहता, डॉ. कनुप्रिया, सुरेंद्र जैन एवं स्टाफ नने प्रसन्नता व्यक्त की। सचिव विवेक बक्षी ने दानदाताओं, रक्तदाताओं एवं समिति सदस्यों का आभार माना।

]]>
Mon, 09 Feb 2026 22:14:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
सद्गुरु श्री गजानन महाराज (शेगांव वाले) का 148वां प्रगटोत्सव मनाया, श्री गजानन विजय ग्रंथ का पारायण हुआ, स्वर साधना की https://acntimes.com/148th-birth-anniversary-of-shri-gajanan-maharaj-was-celebrated https://acntimes.com/148th-birth-anniversary-of-shri-gajanan-maharaj-was-celebrated एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सद्गुरु श्री गजानन महाराज (शेगांव वाले) का 148वां प्रगटोत्सव उत्साह के साथ स्टेशन रोड स्थित श्री महाराष्ट्र समाज भवन में मनाया गया। यहाँ सुबह से शाम  तक श्री गजानन विजय ग्रंथ का पारायण हुआ। इस मौके पर भजनों की प्रस्तुति भी हुई।

प्रगटोत्सव के दौरान श्री गजानन विजय ग्रंथ के पारायण के पश्चात आराधना भजनी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति माधुरी सोहनी, वंदना जलगांवकर, सीमा बोरकर, जयश्री भट्ट, आसावरी मोघे, मृदुला करंदीकर, मीना मुले, वैशाली बोरगांवकर, माया महेश, शुभदा बर्वे, सीमा वाफगांवकर, मेधा सरवटे, मीनाक्षी पुरंदरे, संगीता जैन, सुलभा कुलकर्णी, सुनीता लोणकर, तरुणा जोशी, भाग्यश्री ढमढेरे ने प्रस्तुत कर स्वरसाधना की।

भंडारा भी हुआ

प्रगटोत्सव के मौके पर अनुयायियों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। आयोजन में महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष मिलिंद करंदीकर, सचिव अरविंद डबीर, कोषाध्यक्ष मनीष जोशी, नितिन बोरगांवकर, वीरेंद्र वाफ़गांवकर, नितिन तारे, सुनील महेश, प्रवीण पन्हालकर, किशोर जोशी, राजेश गडकरी, संजीव बोरकर, राकेश पोरवाल एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

]]>
Mon, 09 Feb 2026 21:25:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
यहां सब बेबस ! रतलाम में स्कूल&कॉलेज दौड़ा रहे खामियों और लापरवाहियों की बसें, ‘सृजन कॉलेज’ और ‘श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी’ पर RTO ने ठोका 37 हजार रुपए जुर्माना https://acntimes.com/ratlam-A-fine-of-Rs-37-thousand-imposed-on-school-and-college-buses https://acntimes.com/ratlam-A-fine-of-Rs-37-thousand-imposed-on-school-and-college-buses एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला परिवहन विभाग की निष्क्रियता के चलते लापरवाहियों और खामियों से लदी हुई बसें जिलेभर में दौड़ रही हैं। कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर जागे जिला परिवहन विभाग द्वारा चैकिंग की गई तो श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी और सृजन कॉलेज की बसों की खामियां उजागर भी हो गईं। किसी में एक्सटिंगविशर (अग्निशमन यंत्र) खराब मिला तो किसी में इमरजेंसी गेट ही नट-बोल्ट की मदद से स्थायी रूप से बंद मिले। विभाग द्वारा इन खामियों के लिए स्कूल और कॉलेज प्रबंधन से 37 हजार रुपए जुर्माना वसूला है।

8 साल पहले इंदौर के देहली पब्लिक स्कूल के चार बच्चों की जान एक बस में चला गई थी। इस बस में स्पीड गवर्नर लगा होने के बाद भी उसकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा थी, जांच में बस में लगे स्पीड गवर्नर में छेड़छाड़ की जाना पाई गई थी। इस हादसे के बाद रतलाम में भी व्यापक स्तर पर तत्कालीन जिला परिवहन अधिकारी द्वारा 66 स्कूल / कॉलेज बसों की चैकिंग की गई थी। इसमें से 40 में बड़े स्तर की खामियां पाई गईं थीं। इसके बाद दो परिवहन अधिकारी बदल गए लेकिन व्यापक स्तर पर स्कूल बसों की जांच नहीं हुई। नतीजतन, स्कूल प्रबंधन नियम-कानून और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गैर-जिम्मेदार हो गए। इसकी बानगी शनिवार को देखने को मिली। परिवहन विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित सृजन कॉलेज और श्री गुरु तेग बहादुर स्कूलों की जांच की गई है जिसमें कई बसों में खामियां पाई गई हैं।

एकेडमी की बसों में ये मिली खामियां

जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मिशा सिंह के निर्देशानुसार 7 फरवरी को जिलें में स्थित स्कूलों में संचालित होने वाली बसों की चैकिंग की गई। श्री गुरु तेग बहादुर ऐकेडमी रतलाम की बसों के बोनट खुलवाकर स्पीड गवर्नर की जांच की गई। सभी में स्पीड गवर्नर लगे पाए गए। अग्नीशमन यंत्र भी चलवाय कर देखे गए। दो बसों में अग्नीशमन यंत्र नहीं मिले जिसके लिए समझौता शुल्क (जुर्माना) 6 हजार रुपए वसूल किया गया।

इमरजेंसी खिड़क-दरवाजे मिले पैक

एकेडमी के 5 वाहनों में आपातकालीन खिड़की व दरवाजे नट-बोल्ट से कसे पाए गए। इससे आपातकालीन स्थिति में उनका प्रयोग किया जाना संभव नहीं था। इस खामी के लिए 15 हजार रुपए जुर्माना किया गया। वाहनों में सी.सी.टी.वी कैमरों को मोबाइल फोन में चलवाया जाकर देखा गया। जिन 7 बसों में कमियां पाई गईं उन्हें तत्काल सुधरवाकर 5 दिवस में भौतिक सत्यापन के लिए परिवहन कार्यालय में पेश करने के आदेश आरटीओ ने स्कूल प्रबंधन को दिए।

सृजन कॉलेज पर किया 16 हजार का जुर्माना

परिहवन विभाग द्वारा सृजन कॉलेज की बसों की भी जांच की गई। यहां 1 बस में खामियां पाई गईं। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन पर 16 हजार रुपए का जुर्माना ठोका गया है। हालांकि, विभाग ने कॉलेज की बस की खामियों का खुलासा नहीं किया है। इससे विभाग की कार्रवाई में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

नियम का उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

चैकिंग के दौरान समस्त स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया कि वह अपने स्कूल वाहनों का संचालन शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन जैसे वाहन का वैध बीमा, परमिट, फिटनेस, पी.यू.सी., चालक का वैध लायसेंस, अग्नीशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी, स्पीड गवर्नर, सी.सी.टी.वी. कैमरे, व्ही.एल.टी.डी., पैनिक बटन एवं आपातकालीन खिड़की व दरवाजे दुरस्त रख कर ही अपने स्कूल वाहन का संचालन करें। यदि कोई भी स्कूल वाहन नियमानुसार संचालित होना नहीं पाया जाता है तो उन स्कूली वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत चालानी कार्यवाही की जाएगी।

8 साल पहले मिली थी यह स्थिति

श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल : इस स्कूल की बस के 1 ड्राइवर की नजर कमजोर मिली थी। 2 बसों में स्पीड गवर्नर नहीं थे। 1 में स्टीयरिंग की ट्राय रॉड खराब थी। इमरजेंसी गेट के पास भी सीट लगी थी जिससे आपात स्थिति में उसका उपयोग संभव नहीं था। जीपीएस तो किसी भी बस में नहीं लगा था। 2 बसों में सस्पेंशन सही नहीं थे।

देहली पब्लिक स्कूल : इस स्कूल की बस में सीसीटीवी कैमरे तो लगे मिले थे लेकिन उनके कनेक्शन नहीं होने से बंद थे। ऐसे में सवाल उठा था कि या तो फिटनेस पाने के लिए आरटीओ को भ्रमित किया गया या फिर आरटीओ ने इसे अनदेखा कर फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दिया। जांच में स्पीड गवर्नर भी बंद मिले थे और 6 बसों के फिटनेस निरस्त हुए थे।

मॉर्निंग स्टार स्कूल : तब यहां 11 बसें थीं जिनमें से 4 में स्पीड गवर्नर निष्क्रिय पाए गए थे। 1 की कमानी का सस्पेंशन लोड कम था। 1 के पहियों में हवा ज्यादा मिली थी, 1 के ब्रेक और 1 का माइलो मीटर खराब मिला था। 11 ड्राइवरों की नजर कमजोर पाई गई थी जिनमें से 1 की आंख में तो मोतियाबिंद था और उसकी दूसरी आंख से भी कम दिखता था। उस ड्राइवर को डॉक्टर ने बस नहीं चलाने की हिदायत दी। वहीं 1 ड्राइवर में कलर ब्लाइंडनेस की समस्या पाई गई थी।

बोधि इंटरनेशनल स्कूल : यहां की 2 बसों के फिटनेस पूर्व में ही खत्म होना पाए गए थे। इससे आरटीओ द्वारा बसों पर चालानी कार्रवाई की। स्कूल प्रबंधन से 15 हजार रुपए जुर्माना किया गया था।

रतलाम पब्लिक स्कूल : इस स्कूल की सभी 19 बसें खराब मिलीं थी। अधिकतर के फिटनेस पहले ही खत्म हो गए थे। सीसीटीवी कैमरे बंद मिले थे। जीपीएस, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, बीमा भी नहीं पाया गया था। यहां तक कि कुछ बसों के परमिट भी नहीं थे। कुछ का रिकॉर्ड ही नहीं मिला था कि ये कहां की पासिंग हैं और इसके परमिट आदि की क्या स्थिति है। इसके चलते सभी 19 बसों को जब्त कर लिया गया था। तत्कालीन एसपी अमित सिंह ने मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाने को एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देश भी दिए थे।

विशेष : उक्त जांच के दौरान कई स्कूलों की बसें महिला अटेंडर के बिना ही संचालित होते पाई गईं थी जबकि यह अनिवार्य है। फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं मिले थे, जिनमें थे वे खानापूर्ति तक ही सीमित थे जिनमें डेटॉल की एक शीशी, थोड़ा कॉटन और एक-दो बैंडेज पट्टियों के अलावा कुछ भी नहीं पाया गया था।

स्कूल बसों के लिए यह है जरूरी

  • महिला सहायक होना अनिवार्य है।
  • क्षमता से अधिक विद्यार्थी नहीं बैठाए जा सकते।
  • सीटों के बीच पर्याप्त स्थान हो ताकि बैग रख सकें।
  • स्कूल बसों में गेट अलार्म वाला लॉकिंग सिस्टम होना चाहिए ताकि जो गेट खुला रहने पर बजता रहे।
  • बस चलाते समय ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात नहीं कर सकते।
  • वाहनों का नियमित रूप से मेंटेनेंस होना जरूरी है। जो खराब या जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है, वे पार्ट्स समय पर बदले जाने चाहिए।
  • बस की सभी खिड़कियों पर हॉरिजेंटल लोहे की ग्रिल लगी होनी चाहिए।
    हर बस में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान का नाम, लैंडलाइन व मोबाइल फोन नंबर (जो बंद न हो) अवश्य लिखे हों।
  • बस पर आगे और पीछे ‘स्कूल बस’ लिखा होना चाहिए। संभव हो तो दोनों ही तरफ ‘ऑन स्कूल ड्यूटी’ भी लिखा हो।
  • स्पीड गवर्नर लगा होना जरूरी है और 40 किमी घंटे से ज्यादा स्पीड से बस नहीं चलनी चाहिए।
  • 15 साल से अधिक पुरानी बस नहीं चल सकती।
  • जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) हर बस में लगा होना अनिवार्य है।
  • बस में मेन और इमरजेंसी गेट अनिवार्य रूप से होने चाहिए।
  • बस के पीछे वाले शीशे के पीछे किसी भी प्रकार की सीढ़ी या ग्रिल आदि नहीं लगी होनी चाहिए।
  • बस में फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से होना चाहिए और उसमें जीवन रक्षक दवाइयां भी हों
  • फायर एक्सटिंगिवीशर (अग्निशमन यंत्र) लगा होना चाहिए। यह उपकरण आईएसआई मार्क का होना जरूरी है।
]]>
Sun, 08 Feb 2026 16:14:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में आंदोलन आज ! पुरानी पेंशन और ई&अटेंडेंस की टेंशन के विरोध में शिक्षक उतरेंगे सड़क पर, वाहन रैली निकाल कर सौंपेंगे ज्ञापन https://acntimes.com/teachers-protest-in-ratlam-today https://acntimes.com/teachers-protest-in-ratlam-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अध्यापक शिक्षक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम के तत्वावधान में 8 फरवरी (रविवार), 2026 को जिले के शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे। यह आंदोलन प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर प्रदेशभर में एक साथ किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक वाहन रैली निकाल कर पुरानी पेंशन की बहाली, वरिष्ठा निर्धारण और ई-अटेंडेंस की व्यवस्था बंद करने सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जिला सचिव राजेश स्वर्णकार ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे गुलाब चक्कर (पुराना कलेक्टर कार्यालय परिसर) पर शिक्षक एकत्रत होकर सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे रैली के रूप में नए कलेक्टर कार्यालय महू रोड पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन ने जिले के समस्त शिक्षकों से अपील की है कि वे अपने भविष्य और अधिकारों के हित संरक्षण के लिए हो रहे इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

रैली का मार्ग और नेतृत्व

रैली गुलाब चक्कर से प्रारंभ होकर नगर निगम, कॉलेज रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, दो बत्ती, कॉन्वेंट स्कूल, फव्वारा चौक, नवीन कलेक्टर कार्यालय (महू रोड) पहुंचेगी। सभा और रैली का नेतृत्व संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील गोंड करेंगे। 

प्रमुख मांगें

  • नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना हो।
  • दमनकारी ई-अटेंडेंस प्रणाली बंद हो।
  • पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।

इन्होंने की अपील

संघ के संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुनील गोंड, जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जिला संगठन मंत्री हरिराम जाटवा, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार व रमेश उपाध्याय, संभागीय उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव रामकरण कनेरिया, रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष विजय डोडियार, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार दड़िंग, आलोट ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द चावला, पिपलौदा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जगदेव, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश परमार, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष तेजू डोडियार, तरन्नुम जहाँ, धर्मेंद्र शर्मा, हरनिस, सचिन मेहता, गोविंद पाटीदार, राजेश जोशी, सादिक खान, प्रकाश परमार, राधेश्याम कुमावत व भुप्रकाश मालवीय आदि।

]]>
Sun, 08 Feb 2026 06:32:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
भाजपा के जिला प्रभारियों की सूची जारी, जानिए& किसे कहां की मिली जिम्मेदारी https://acntimes.com/mp-bjp-district-in-charge-appointed https://acntimes.com/mp-bjp-district-in-charge-appointed एसीएन टाइम्स @ रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल द्वारा अनुशंसित सूची शनिवार को प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने जारी की।

]]>
Sat, 07 Feb 2026 20:55:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
सान्दीपनि विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण, 250 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल, PM मोदी के संदेशों को आत्मसात करने का लिया संकल्प https://acntimes.com/sandipani-school-ratlam-discussion-over-tea-live-broadcast https://acntimes.com/sandipani-school-ratlam-discussion-over-tea-live-broadcast एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय सान्दीपनि विद्यालय विनोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण हुआ। उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहीं व अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला। लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे संवाद करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समझदारीपूर्ण और संतुलित उपयोग पर जोर दिया। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों की सीखने की गति और रुचि को समझते हुए शिक्षा देनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जिस प्रकार किसान खेत को जोतता है, उसी प्रकार शिक्षक को विद्यार्थी के मन को जोतना चाहिए। कौशल अधिक जरूरी है या अंक से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन में संतुलन सबसे महत्वपूर्ण है, जहां लाइफ स्किल और प्रोफेशनल स्किल दोनों ही आवश्यक हैं, और इसके लिए निरंतर अध्ययन जरूरी है।

250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 250 से अधिक विद्यार्थियों एवं लगभग 30 शिक्षकों ने अलग-अलग कक्षों में लाइव प्रसारण देखा। सभी ने प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा को उत्सव की तरह लेने तथा तनावमुक्त रहने के संदेश को आत्मसात किया। लाइव प्रसारण के उपरांत मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद किया और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विचारों, सीख और चर्चा के बिंदुओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से ही सफलता के नए मार्ग खुलते हैं। संचालन उप-प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य संध्या वोरा ने किया। विद्यालय के स्टाफ सदस्य वंदना सोवणचा, भावना रावत, हिना शाह, श्यामा वर्मा, पिंकी सोलंकी, अंशुल कसेरा, ज्योति मंडलोई सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।

]]>
Sat, 07 Feb 2026 00:03:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
नियुक्ति / मनोनयन : सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी राजेश तिवारी मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त https://acntimes.com/rajesh-tiwari-district-vice-president-of-mp-parshuram-kalyan-board https://acntimes.com/rajesh-tiwari-district-vice-president-of-mp-parshuram-kalyan-board एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सामाजिक कार्यकर्ता और ब्राह्मण समाज के सक्रिय कार्यकर्ता राजेश तिवारी को मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया की सहमति से की है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष तिवारी भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बोर्ड के सभी पदाधिकारियों ने तिवारी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं तिवारी ने परशुराम कल्याण बोर्ड के माध्यम से ब्राह्मण समाज और समस्त सनातन समाज के हित में कार्य करने को लेकर अपनी वचनबद्धता दोहराई है।

 

 

]]>
Fri, 06 Feb 2026 22:58:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
कवि प्रदीप : शब्दों से राष्ट्रभावना की अलख जगाने वाले अमर गीतकार, कवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ का दिया नाम बना पहचान https://acntimes.com/special-article-of-poet-pradeep-birthday https://acntimes.com/special-article-of-poet-pradeep-birthday शरद जोशी

भारतीय फिल्म संगीत और हिन्दी काव्य जगत में कवि ‘प्रदीप’ का नाम अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और गौरव के साथ लिया जाता है। वे उन विरले रचनाकारों में से थे, जिनके शब्द केवल गीत नहीं बने, बल्कि राष्ट्र की आत्मा की आवाज़ बने।

6 फ़रवरी 1915 को मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में जन्मे कवि प्रदीप का वास्तविक नाम रामचंद्र नारायण द्विवेदी था। बचपन से ही उनमें काव्य प्रतिभा के स्पष्ट संकेत दिखाई देने लगे थे। उनकी साहित्यिक क्षमता से प्रभावित होकर महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ ने उन्हें ‘प्रदीप’ उपनाम दिया जो आगे चलकर उनकी स्थायी पहचान बना।

रतलाम में हुई थी प्रारंभिक शिक्षा

कवि प्रदीप के जीवन का एक महत्वपूर्ण और अपेक्षाकृत कम चर्चित पक्ष रतलाम से जुड़ा है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रतलाम में उनके ननिहाल में हुई। यहाँ वे अपने नाना कामदार रामलाल जी जोशी के सान्निध्य में रहे, प्रदीप जी रिश्ते में लेखक के ताऊ थे। रतलाम की सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना ने उनके विचारों को गहराई प्रदान की।

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी रहे सहपाठी

बड़नगर के विद्यालय में अध्ययन के दौरान वे उस समय के मेधावी विद्यार्थियों में गिने जाते थे। उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी उसी विद्यालय में उनके सहपाठी रहे जो इस शैक्षणिक परिवेश की ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाता है।

85 से अधिक फिल्में, 1800 से ज्यादा गीत

कवि प्रदीप ने हिन्दी सिनेमा को केवल गीत नहीं दिए, बल्कि जनभावनाओं को स्वर दिया। उन्होंने लगभग 85 से अधिक फिल्मों के लिए 1800 से ज्यादा गीत लिखे और कई गीत स्वयं भी गाए। उनकी रचनाएँ मनोरंजन से आगे बढ़कर समाज, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति चेतना जगाने का कार्य करती रहीं।

राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्ज्वलित की

‘जागृति’,' नास्तिक,' 'किस्मत ‘जय संतोषी' माँ’, ‘हरिश्चंद्र तारामती’, ‘पैगाम’, ‘संबंध’ जैसी फिल्मों में उनके गीतों ने भक्ति, नैतिकता और सामाजिक जागरण को नई ऊँचाइयाँ दीं। स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में लिखे गए “चल चल रे नौजवान” और “दूर हटो ऐ दुनिया वालों, हिंदुस्तान हमारा है”, जैसे गीतों ने देशवासियों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्ज्वलित की।

जब पं. नेहरू भी नहीं रोक पाए आंसू !

1962 के भारत-चीन युद्ध के पश्चात रचित “ऐ मेरे वतन के लोगों” भारतीय इतिहास का अमर गीत बन गया। जब इस गीत को लता मंगेशकर ने स्वर दिया, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी भावुक होकर आँसू नहीं रोक सके। यह गीत आज भी शहीदों के बलिदान का जीवंत स्मारक है।

शब्द सरल लेकिन भाव गहन

कवि प्रदीप समाज की पीड़ा और नैतिक पतन के भी संवेदनशील कवि थे। "देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान" जैसा गीत समाज के आत्ममंथन का सशक्त दस्तावेज़ है। उनकी लेखनी की सबसे बड़ी विशेषता थी सरल शब्दों में गहन भावों की अभिव्यक्ति। उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें अनेक सम्मानों से नवाज़ा गया, जिनमें भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रमुख है।

11 दिसंबर 1998 को वे इस दुनिया से विदा हो गए, किंतु उनके गीत आज भी जीवित हैं। हर राष्ट्रीय पर्व, सांस्कृतिक आयोजन और भावनात्मक अवसर पर उनके शब्द गूंजते हैं। कवि प्रदीप केवल एक गीतकार नहीं थे, बल्कि वे राष्ट्रभावना, भक्ति और सामाजिक चेतना के अमर स्वर थे। उनकी रचनाएँ आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

पिता की सांस्कृतिक चेतना की संवाहक मितुल प्रदीप

कवि प्रदीप की सांस्कृतिक विरासत आज भी उनके परिवार के माध्यम से जीवंत है। उनके दो  बेटियां थीं सरगम और मितुल। परिवार में अब अकेली रह गईं पुत्री मितुल प्रदीप मुंबई के विले पार्ले क्षेत्र में “तूलिका आर्ट्स सेंटर” के माध्यम से फाइन आर्ट्स की कक्षाएँ संचालित कर रही हैं। वे चित्रकला के माध्यम से नई पीढ़ी को कला, संवेदना और सृजनशीलता का संस्कार दे रही हैं। यह उनके पिता की सांस्कृतिक चेतना की ही निरंतरता है।

(शरद जोशी)

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार, रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं कवि प्रदीप के भतीजे हैं।)

]]>
Fri, 06 Feb 2026 01:17:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
कला&साहित्य : साहित्यकार एवं भाषाविद् डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति आयोजन ‘हमारे&अपने जलजजी’ 8 फरवरी को, कविता लेखन स्पर्धा के पुरस्कार दिए जाएंगे https://acntimes.com/hamare-apane-jaljaji-on-february-8th-in-ratlam https://acntimes.com/hamare-apane-jaljaji-on-february-8th-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साहित्यिक जगत में रतलाम का नाम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने वाले विख्यात साहित्यकार एवं भाषाविद डॉ. जयकुमार 'जलज' की स्मृति में “हमारे–अपने जलजजी” का आयोजन 8 फरवरी (रविवार), 2026 को होगा। प्रतिवर्ष होने वाला यह साहित्यिक आयोजन आई.एम.ए. हॉल, राजेन्द्र नगर, रतलाम में अपराह्न 3.00 बजे शुरू होगा।

यह जानकारी देते हुए आयोजन की सहयोगी संस्था राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पंवार ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. जलज स्मृति कविता लेखन प्रतियोगिता–2025 के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही डॉ. जलज के साहित्यिक अवदान पर आधारित संस्मरणों की प्रस्तुति एवं उनकी चयनित कविताओं का स-स्वर पाठ भी किया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी होंगी। अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला करेंगे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धा पदम घाटे, स्मिता निर्मल हुम्बड़, आशीष दशोत्तर (अध्यक्ष- वनमाली सृजन केन्द्र, रतलाम), डॉ. मुनीन्द्र दुबे (अध्यक्ष- स्व. अरुण भार्गव हिन्दी साहित्य सेवा समिति), सुभाष जैन (अध्यक्ष- हमलोग संस्था), संजय परसाई ‘सरल’, प्रकाश हेमावत, विनोद झालानी एवं महावीर वर्मा ने समस्त साहित्य प्रेमियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में उपस्थित होकर डॉ. जलजजी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

]]>
Thu, 05 Feb 2026 21:18:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
रॉयल परिसंवाद ! ‘क’ शब्दों की कशीकादाकारी से बुना है केंद्रीय बजट 2026, रॉयल कॉलेज में हुआ आयोजन​ https://acntimes.com/royal-college-ratlam-organized-a-seminar-on-the-budget https://acntimes.com/royal-college-ratlam-organized-a-seminar-on-the-budget एसीएन टाइम्स @ ​रतलाम / उज्जैन । रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्ट्डीज, रतलाम एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंधन संस्थान (सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन) के संयुक्त तत्वावधान में 'बजट-2026' पर विशेष परिसंवाद का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के निदेशक एवं संकाय अध्यक्ष (प्रबंध संकाय) प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता रहे।

​प्रो. मेहता ने केंद्रीय बजट को एक अनोखे समीकरण के माध्यम से परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि “कैपिटल, कल्चर, कैंसर केयर, क्रेडिट गारंटी, किसान सम्मान निधि और कोरिडोर्स के साथ जब कैपेक्स और कौशल' का समावेश ही इस बजट का वास्तविक 'क्रिएटिव कंटेंट' है।” उन्होंने वित्त मंत्री डॉ. निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट-2026 की पारदर्शिता और दूरदर्शिता को रेखांकित करते हुए कहा कि इसे केवल केंद्रीय बजट न कहकर 'निर्मल बजट' कहा जाना चाहिए।

युवा शक्ति को समर्पित

​युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए डॉ. मेहता ने बताया कि यह बजट 'युवा शक्ति' को समर्पित है। कौशल विकास मंत्रालय के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए इसे ₹9,885 करोड़ किया गया है। इसके तहत 'पीएम सेतु' योजना के माध्यम से आईटीआई का आधुनिकीकरण किया जाएगा ताकि युवाओं को सीधे रोजगार मिल सके। छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश के प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने और रोजगारपरक शिक्षा हेतु 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित करने की घोषणा एक क्रांतिकारी कदम है। ग्रामीण भारत और किसानों के लिए बजट में खजाने का मुँह खोल दिया गया है।

बढ़ेगी किसानों की आय

प्रो. मेहता ने जानकारी दी कि ग्रामीण रोजगार को सुदृढ़ करने के लिए 'विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी' के तहत ₹95,692 करोड़ का विशाल आवंटन किया गया है। वहीं, किसानों की आय बढ़ाने के लिए एआई-आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म और बागवानी फसलों के लिए विशेष फंड का प्रावधान है। महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए 'लखपति दीदी' के बाद अब ग्रामीण महिलाओं के लिए 'शी-मार्ट' स्थापित किए जाएंगे।

कर प्रणाली बनेगी सरल

उन्होंने बताया कि आम आदमी और करदाताओं को राहत देते हुए नए आयकर अधिनियम का 1 अप्रैल 2026 से लागू होना कर प्रणाली को बेहद सरल बना देगा। इसके अलावा, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) रिवाइज करने की समय सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च करना, मोटर दुर्घटना क्लेम पर मिलने वाले ब्याज को पूर्णतः टैक्स-फ्री करना और विदेशी शिक्षा व चिकित्सा के लिए टीसीएस  को 5% से घटाकर 2% करना, मध्यम वर्ग के जीवन को सुगम बनाने वाले निर्णय हैं।

ये रहे उपस्थित

​इस अवसर पर प्रो. डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कहकशां चिश्ती, प्रो. मीनाक्षी गोयल, प्रो. संजय धाकड़, प्रो. यक्षेंद्र हरोड़, प्रो. प्रांजल गौतमी और प्रो. गजराज सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन प्रो. मृदुला उपाध्याय ने किया। अंत में प्रबंधन विभाग के प्राचार्य FCA डॉ. प्रवीण मंत्री ने आभार व्यक्त किया।

]]>
Thu, 05 Feb 2026 02:44:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
जनसंघ व भाजपा की वैचारिक यात्रा, संघर्ष और संगठन निर्माण की गाथा है ‘युग पुरुष बाबूजी’ पुस्तक, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की लेखकों की प्रशंसा https://acntimes.com/yug-purush-babuji-is-the-story-of-the-struggles-of-the-jan-sangh-and-the-bjp https://acntimes.com/yug-purush-babuji-is-the-story-of-the-struggles-of-the-jan-sangh-and-the-bjp पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, पं. जोशी, कश्मीर समस्या, राफैल डील, भ्रष्टाचार और आपातकाल से जुड़े संजीदा और रोचक किस्से हैं शामिल

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की वैचारिक यात्रा, संघर्ष और संगठन निर्माण की गाथा को सहेजने वाली पुस्तक ‘युग पुरुष बाबूजी’ पर की गई मेहनत वर्तमान समय में असाध्य कार्य समान है। लेखकों ने यह मेहनत बेहद ईमानदारी से की है जो इस पुस्तक में परिलक्षित होती है। यह कहना है पद्मभूषण, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष तथा 8 बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन ‘ताई’ और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा 7 बार लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहे सत्यनारायण जटिया का।

मालवा के गांधी के नाम से ख्यात, तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. कैलासनाथ काटजू को पराजित कर इतिहास रचने वाले भारतीय जनसंघ के सिपाही स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष बाबूजी’ के लेखकों (रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शुक्ला तथा पत्रकार अदिति मिश्रा ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष महाजन और पूर्व केंद्रीय मंत्री जटिया को भेंट की। इस दौरान जनप्रतिनिधिद्वय ने डॉ. पांडेय के जीवन को पुस्तक के रूप में किए गए संकलन, लेखन और शोधपरक प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।

(पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन 'ताई' को 'युग पुरुष बाबूजी' पुस्तक भेंट करते हुए लेखक एवं पगडंडी पब्लिकेशन के डायरेक्टर पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला, मुकेश पुरी गोस्वामी एवं अदिति मिश्रा)

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने कहा कि ‘पुस्तक की भाषा और संरचना से स्पष्ट झलकता है कि लेखकों ने इस विषय पर गहन अध्ययन और गंभीर परिश्रम किया है। वहीं पूर्व मंत्री जटिया ने कहा कि ‘यह पुस्तक केवल एक व्यक्ति की जीवनी भर नहीं है, बल्कि मालवा अंचल की वैचारिक, सामाजिक और राजनीतिक यात्रा का सजीव चित्रण करने वाला दस्तावेज है। इसमें उस दौर की राजनीति, आमजन के जीवन और समय के साथ हुए बदलावों की स्पष्ट झलक मिलती है।

('युग पुरुष बाबूजी' पुस्तक भेंट करने के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया के साथ उपस्थित पुस्तक के लेखक एवं पगडंडी पब्लिकेशन के डायरेक्टर मुकेश पुरी गोस्वामी एवं अदिति मिश्रा)

कठिन दौर में जनसंघ की नींव थे बाबूजी

युग पुरुष बाबूजी पुस्तक डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की जीवन यात्रा पर आधारित है, जो बेहद कठिन दौर में मालवा और मध्यभारत में जनसंघ की रीढ़ बने। वे मंदसौर संसदीय क्षेत्र से आठ बार सांसद और मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। मध्यप्रदेश के गठन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. काटजू को पराजित कर विधायक बनने का ऐतिहासिक कीर्तिमान भी उनके नाम दर्ज है। डॉ. पाण्डेय मालवा में जनसंघ के पहले विजयी हस्ताक्षर माने जाते हैं। भारतीय राजनीति में सफल रहे तमाम नेताओं का जीवन डॉ. पाण्डेय के आदर्शों, उनके कार्यों और व्यवहार से प्रभावित रहा है।

शीर्षस्थ नेताओं के अंदरूनी किस्सों को सहेजे है पुस्तक

पुस्तक में 1940 से लेकर 2010 के तक जनसंघ के संघर्षपूर्ण दिनों से लेकर भारतीय जनता पार्टी में बदली परीस्थितियों का सत्य और सटीक वर्णन है। आपातकाल के दौर की परिस्थितियाँ, 80-90 के दशक में वैचारिक बदलाव, गुटबाजी की सुगबुगाहट, सन् 2000 के बाद भारतीय राजनीति में आए व्यापक बदलावों के साथ ही देश के शीर्षस्थ राजनेताओं के अंदरूनी और रोचक प्रसंग भी सभाहित हैं। तीनों लेखकों द्वारा इन्हें ठोस संदर्भों, घटनाओं और प्रत्यक्ष अनुभवों के आधार पर पुस्तक रूपी कैनवास में उकेरा है।

इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, पं. कैलाश जोशी समेत राष्ट्रीय स्तर तक के राजनेताओं के डॉ. पाण्डेय से जुड़े रोचक प्रसंगों के साथ ही उनकी दूरदर्शिता बताते राफैल डील, आयुष बिल, कश्मीर समस्या सहित अनेक विषयों से संबंधित पुरानी रिपोर्ट्स भी शामिल हैं।

विमोचन के पल से ही मिल रही सराहना

‘पगडंडी पब्लिकेशन’ द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘युग पुरुष बाबूजी’ स्थानीय साहित्य, इतिहास को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसका विमोचन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पाठकों ने इस पुस्तक को सिर्फ राजनीति के संत डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय ‘बाबूजी’ पर लिखी गई परंपरागत जीवनी नहीं, बल्कि मालवा की वैचारिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में लेखकों द्वारा किया गया एक उत्कृष्ट प्रयास बताया है।

]]>
Thu, 05 Feb 2026 01:22:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की वाहन रैली 8 फरवरी को रतलाम में https://acntimes.com/azad-adhyapak-shikshak-sangh-will-hold-a-vehicle-rally-in-ratlam-on-february-8th https://acntimes.com/azad-adhyapak-shikshak-sangh-will-hold-a-vehicle-rally-in-ratlam-on-february-8th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की रतलाम इकाई के तत्वावधान में जिला स्तरीय पेंशन वाहन रैली का आयोजन 08 फरवरी (रविवार) 2026 को जिला मुख्यालय पर होगा। रैली के माध्यम से शिक्षकों एवं कर्मचारी वर्ग की लंबित मांगों को शासन के समक्ष मजबूती से बुलंद किया जाएगा।

रैली दोपहर 12:00 बजे गुलाब चक्कर उद्यान (पुराने कलेक्ट्रेट) से शुरू होगी। यह गुलाब चक्कर, कॉलेज रोड, लोकेंद्र टॉकीज, दोबत्ती, कॉन्वेंट स्कूल, फव्वारा चौक होते हुए नए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां दोपहर 02:30 बजे मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। रैली का नेतृत्व संभागायुक्त प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड करेंगे। बैठक को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई।

इन मांगों को लेकर निकलेगी रैली

  • अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
  • ग्रेच्युटी एवं अवकाशों के नगदीकरण का लाभ दिया जाए।
  • पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की जाए।
  • कर्मचारियों हेतु 10 लाख रुपए तक की हेल्थ केयर कैशलेस कार्ड योजना लागू की जाए।
  • केंद्र के समान वेतन व महंगाई भत्ता लागू किया जाए।
  • दोषपूर्ण ई-अटेंडेंस व्यवस्था को समाप्त किया जाए।

इन्होंने किया आह्वान

संघ के जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जिला संगठन मंत्री हरिराम जाटवा, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार व रमेश उपाध्याय, संभागीय उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव रामकरण कनेरिया, रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष विजय डोडियार, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार दड़िंग, आलोट ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द चावला, पिपलौदा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जगदेव, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश परमार, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष तेजू डोडियार, तरन्नुम जहाँ व भूप्रकाश मालवीय आदि ने जिले के समस्त शिक्षक-कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।

]]>
Mon, 02 Feb 2026 23:36:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
संत दर्शन ! संत श्री नर्मदानंद बापजी की तीसरी नर्मदा परिक्रमा पूरी कर बदनावर पहुंचे, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दर्शन&वंदन कर स्वागत किया https://acntimes.com/minister-chaitanya-kashyap-paid-his-respects-to-sant-narmadanandji https://acntimes.com/minister-chaitanya-kashyap-paid-his-respects-to-sant-narmadanandji नगर परिषद की मांग पर संतश्री की उपस्थित में मंत्री ने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से शव वाहन भेंट करने की घोषणा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्रीश्री 1008 श्री नर्मदानंद बापजी तीसरी नर्मदा परिक्रमा पूरी कर रतलाम की ओर आते समय वे बदनावर में रुके। इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने उनके दर्शन-वंदन कर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने शव वाहन की आवश्कता जताई तो काश्यप ने संतश्री की उपस्थिति में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से भेंट करने की घोषणा की।

मंत्री काश्यप द्वारा शव वाहन भेंट करने की स्वीकृति दिए जाने से बदनावर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों की परेशानियां खत्म होंगी। वर्तमान में अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो नए वाहन के आने से नहीं होगी। इसका संचालन नगर परिषद् द्वारा किया जाएगा, जोकि पूर्ण रूप से निःशुल्क होगा।

नगर परिषद अध्यक्ष ने रखी मांग

दरअसल, नगर परिषद के पास उपलब्ध वाहन जर्जर हो चुका है। ऐसे में संतश्री की उपस्थिति में मंत्री काश्यप के आगमन पर नगर परिषद अध्यक्ष ने मांग रखी। उनकी मांग पूरी होने पर उपस्थितजनों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने मंत्री काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता शेखर यादव, आयोजक परिवार के बाबूलाल चौधरी, सीमा राजेश चौधरी ने मंत्री काश्यप का स्वागत किया।

]]>
Sun, 01 Feb 2026 22:24:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
शाबाश बच्चों ! रतलाम के छात्र करण भूरिया और रोहित डांगी के मॉडल उज्जैन संभाग में अव्वल, प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में उज्जैन संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व https://acntimes.com/ratlam-students-top-the-model-division-in-mathematics-and-science https://acntimes.com/ratlam-students-top-the-model-division-in-mathematics-and-science एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संभाग स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उज्जैन में किया गया। इसमें रतलाम जिले के विद्यार्थियों करण भूरिया और रोहित डांगी के मॉडल अलग-अलग विषयों की स्पर्धा में पूरे संभाग में अव्वल रहे। अब इनके मॉडल राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जाएंगे।

संभाग स्तरीय स्पर्धा में रतलाम जिले के विभिन्न विकासखंडों और विद्यालयों के 23 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इनमें रोहित डांगी, कारण भूरिया, अलीशा, भोला, दीपिका, सूरज, उमेश, महेश, योगेंद्र, खुशी, विष्णु, मनीष, राहुल, हरेंद्र, रोहित, भावना, मयूर, दिशा, चंचल, जया, माही और सविता शामिल रहे। ये विद्यार्थि पहले जिन शिक्षा केंद्र स्तर, फिर ब्लॉक स्तर और उसके बाद जिला स्तर की स्पर्धाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे थे।

इन्हे मिली बड़ी सफलता

स्पर्धा में करण भूरिया का गणित विषय का मॉडल संभाग में पहले स्थान पर रहा। करण सैलाना जनपद शिक्षा केंद्र के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ के माध्यमिक विद्यालय घोड़ापल्ला में अध्ययनरत है। उनकी मार्गदर्शक शिक्षक स्वाति सक्सेना हैं। इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक विद्यालय रामपुरिया के रोहित डांगी का मॉडल भी संभाग में पहले नंबर पर रहा। इनके मार्गदर्शक शिक्षक दीपक शर्मा हैं। करण और रोहित उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। माध्यमिक विद्यालय शिवपुर के उच्च श्रेणी शिक्षक दीपक आठे एवं माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी की ललिता कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंचे विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा।

इन्होंने दी बधाई और शुभकामनाएं

रतलाम के विद्यार्थियों को मिली उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक राजेश झा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत, व्याख्याता ललित मेहता, सैलाना बीआरसी नरेंद्र कुमार पासी, एपीसी मुकेश राठौर आदि ने बधाई दी है। सभी ने विद्यार्थियों को प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में भी ऐसी ही सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

]]>
Sat, 31 Jan 2026 00:24:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम : प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह जादौन दुर्घटनाग्रस्त, मीडियाकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल, एसपी अमित कुमार ने जानी कुशलक्षेम, जांच करवाने की कही बात https://acntimes.com/ratlam-head-constable-yogendra-singh-jadon-injured-in-an-accident https://acntimes.com/ratlam-head-constable-yogendra-singh-jadon-injured-in-an-accident एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस विबाग की डीएसबी शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह जादौन शुक्रवार देर शाम पावर हाउस रोड पर रतलाम प्रेस क्लब के पास एक हादसे में घायल हो गए। मीडियाकर्मियों ने उन्हें जीडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में ब्रेन एडिमा (मस्तिस्क में सूजन) पाया गया है। एसपी अमित कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जादौन की कुशलक्षेम जानी और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के लिए कहा। उन्होंने घटना की जांच कराने की बात भी कही है।

दुर्घटना शाम 7.30 से रात 8.00 बजे के दौरान तब हुआ जब प्रधान आरक्षक बाइक से पावर हाउस से गुजर रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच फोटो जर्नसलिस्ट दुर्गेश पंवार और देवेंद्र लिम्बोदिया अपनी बाइक से सैलाना बस स्टैंड तरफ से दोबत्ती तरफ जा रहे थे। भीड़ देखकर दोनों मीडियाकर्मी रुके और तत्काल ऑटो रिक्शा रुकवा कर प्रधान आरक्षक को जीडी हॉस्पिटल लेकर रवाना हो गए। उन्होंने रतलाम प्रेस क्लब भवन में उपस्थित मीडियाकर्मियों प्रदीप नागौरा, भेरूलाल टांक, तौफीक पठान सहित अन्य साथियों को भी सूचित किया और मदद के लिए सीधे जीडी अस्पताल पहुंचने के लिए कहा।

परिजन को दिया संबल

जीडी अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने जादौन का परीक्षण और प्रारंभिक उपचार शुरू कर दिया। इधर, जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने उपचार कर रहे चिकित्सकों से चर्चा कर प्रधान आरक्षक जादौन का बेहतर से बेहतर उपचार करने के लिए कहा। एसपी ने जादौन के परिजन से भी चर्चा कर उन्हें संबल प्रदान किया।

हाथ-पैर हो गए सुन्न, कुछ समझ नहीं आया

मीडियाकर्मी पंवार के अनुसार घायल जादौन से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उनके हाथ-पैर सुन्न हो गए हैं। उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा है कि वे कहां है और उनके साथ क्या है। पंवार ने बताया जादौन ने हेलमेट पहन रखा था इसलिए उन्हें सिर में चोट नहीं दिखी जबकि जिस जगह हादसा हुआ वहां लोहे का पोल है और शायद उससे उनका सिर भी टकराया था। जानकारी के अनुसार जादौन को सर्वाइकल संबंधी समस्या है और उनका उपचार भी चल रहा है।

जरूरी हुआ तो बाहर भेजेंगे, हादसे की करवाएंगे जांच

एसपी अमित कुमार ने एसीएन टाइम्स को बताया कि प्रथमदृष्टया ब्रेन एडिमा प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल के फुटेज मिले हैं, उसमें किसी वाहन आदि से टक्कर की बात सामने नहीं आई है। आशंका है कि रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण घटना हुई। फिर भी हम बाइक की मैकेनिकल जांच भी करवाएंगे। अभी योगेंद्र जादौन का परीक्षण और उपचार चल रहा है। चिकित्सकों से बात हुई है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए कहा गया है। यदि परिजन चाहते हैं तो उपचार के लिए बड़े सेंटर भी भेजा जाएगा।

यह तो अच्छी बात नहीं, आपकी मदद ही बचा सकती है किसी की जान

मीडियाकर्मी दुर्गेश पंवार ने एसीएन टाइम्स को बताया कि घटना के बाद काफी भीड़ लग गई थी लेकिन कोई भी घायल प्रधान आरक्षक जादौन को हाथ लगाने के लिए तैयार नहीं था। मैं और साथी योगेंद्र लिम्बोदिया ने काफी मशक्कत से उन्हें ऑटो रिक्शे में बैठाने का प्रयास किया तब जाकर कुछ लोग आगे आए। ऐसी घटनाओं में घायल होने वालों को समय पर उपचार मिल सके इसलिए ही सरकार द्वारा राहगीर योजना शुरू की गई है। इसलिए हर आमजन को चाहिए कि यदि कहीं किसी को इस तरह घायल अवस्था में पड़े देखते हैं तो उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद करें ताकि जान बच सके।

10 मिनट भी और देर होती तो...!

जीडी हॉस्पिटल में इलाज करने वाले डॉक्टरों के अनुसार योगेंद्र की रीढ़ की एक नस दबी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने और समय पर उपचार मिलने से उनके आधे शरीर की हरकत (सक्रियता / संवेदना) बच गई। अभी ऊपर के आधे शरीर में हरकत नहीं है। यदि उन्हें अस्पताल पहुंचाने और उपचार मिलने में 10 मिनट भी और देर होती तो मुश्किल बढ़ सकती थी।

]]>
Fri, 30 Jan 2026 22:22:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
Police transfer : रतलाम के 1 ASI और 2 प्रधान आरक्षक सहित 15 पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने रक्षित लाइन से थानों में किया पदस्थ https://acntimes.com/15-policemen-from-ratlam https://acntimes.com/15-policemen-from-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी अमित कुमार ने 15 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। सूची में 1 कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक एवं दो कार्यवाहक प्रधान आरक्षक एवं 12 आरक्षक शामिल हैं। अभी तक रक्षित लाइन में पदस्थ इन पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में पदस्थ किया गया है।

]]>
Fri, 30 Jan 2026 20:29:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
SP का संदेश : महात्मा गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक, प्रत्येक पुलिसकर्मी करे आत्मसात& IPS अमित कुमार https://acntimes.com/ratlam-police-paid-tribute-to-the-martyrs https://acntimes.com/ratlam-police-paid-tribute-to-the-martyrs पुलिस विभाग ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस पर किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। प्रत्येक पुलिसकर्मी को उनके विचारों को अपने व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधानिक मूल्यों की रक्षा में सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

यह बात एसपी अमित कुमार ने कही। वे शहीद दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर डीआरपी लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे गांधीजी के आदर्शों को अपनाकर कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील एवं जनसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

बता दें कि, रतलाम पुलिस द्वारा एसपी ऑफिस सहित जिले के सभी थानों एवं चौकियों पर दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एएसपी राकेश खाखा, सूबेदार मोनिका ठाकुर पुलिस लाइन एवं एसपी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
Fri, 30 Jan 2026 20:17:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी सफलता ! सिर पर नकली बाल लगाने वाले इरफान और आमिर ने नामली में दिनदहाड़े की थी चोरी, पुलिस ने 10 घंटे के भीतर ही 300 किलोमीटर पीछा कर दबोचा https://acntimes.com/ratlam-2-thieves-arrested-they-had-committed-a-theft-in-namli https://acntimes.com/ratlam-2-thieves-arrested-they-had-committed-a-theft-in-namli एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की पुलिस ने विभिन्न अपराधों में सक्रिय अंतरराज्यीय स्तर के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ के निवासी इन आरोपियों ने मंगलवार को दिनदहड़ा नामली में एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धर-दबोचा। इसके लिए उन्हें 300 किलोमीटर तक पीछा करना पड़ा। आरोपियों से चोरी के माल बरामद करने के साथ वारदात में उपयोग की गई कार और ताला तोड़ने के अलग तरह के औजार भी जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध 21 आपराधिक केस दर्ज हैं।  

वारदात का खुलासा एसपी अमित कुमार ने बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता में किया। एसपी ने बताया कि 27 जनवरी 2026 को फरियादी सुरेश पिता प्रहलाद धाकड़ ने नामली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वे प्रातः लगभग 11.00 बजे घर पर ताला लगाकर खेत चले गए थे। शाम करीब 05.00 बजे लौटने पर घर का मुख्य ताला टूटा मिला। अंदर गोदरेज की आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। धाकड़ की रिपोर्ट पर नामली थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 303(2), 331(3) बीएनएस में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

त्वरित एवं साहसिक पुलिस कार्यवाही

एसपी के अनुसार मामला संज्ञान में आते ही SDOP किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन और नामली थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया। इनमें एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। टीम ने उक्त वाहन की तलाश कर पीछा शुरू किया। इस दौरान वाहन बड़नगर होते हुए उज्जैन की ओर जाता नज़र। आरोपी हाईवे पर ब्रिज के नीचे वाहन उतार–चढ़ाकर तथा बार-बार रास्ते बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे।

300 किलोमीटर तक किया पीछा

एसपी ने बताया कि पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब 300 किलोमीटर तक उनका पीछा करना पड़ा। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद कार से बदनावर और बड़नगर होते हुए उज्जैन की तरफ जा रहे थे। शंका होने पर उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन फिर से बड़नगर की ओर यू-टर्न ले लिया जहां पुलिस की बी-टीम सामने नजर आई। इससे उन्होंने वाहन बदनावर की ओर भगाया और पुनः रतलाम तरफ आ गए। पुलिस लगातार पीछा कर रही थी और नामली से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई 8 लेन रोड के पास ग्राम बाहरपत्थर पर घेराबंदी कर उनकी कार को रोक लिया और इरफान पिता मुन्नू सैफी (38) निवासी मकान नं. 1280, गली नं. 02, जाकिर हुसैन कॉलोनी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) एवं आमिर पिता तस्लीम पठान (38) निवासी मकान नं. 3037, जाकिर कॉलोनी, इकबाल नगर, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

सेकंड हेंड कार से की वारदात, औजार भी जुगाड़ का

(चोरी और अन्य वारदात को अंजाम दने के लिए आरोपियों द्वारा यह खास प्रकार का औचार उपयोग किया जाता है। यह दो हिस्सों में बंट सकता है। आरोपी इसकी मदद से पल भर में ताला तोड़ देते थे।)

एसपी ने बताया पुलिस ने आरोपियों के पास से नामली से चुराए गए अभूषण जब्त किए हैं। उनके पास से वारदात में उपयोग की गई कार क्रमांक DL8CAU7936 भी जब्त की गई है। एसपी के अनुसार कार सेकंडहैंड है जो आमिर ने किसी से 1 लाख 50 हजार रुपए की खरीदी थी। आरोपियों से जब्त सामान में सोने का लगभग 5.5 ग्राम वजनी मंगलसूत्र ( कीमत 85 हजार रुपए), 1 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी (16 हजार रुपए), 5 ग्राम वजनी सोने के 18 मोती (80 हजार रुपए), 100 ग्राम वजनी चांदी की पायजेब (36 हजार रुपए), 15 ग्राम की चांदी की 6 बिछूड़ी (5400 रुपए), ताला तोड़ने का अनूठे लोहे के औजार शामिल हैं। चोरी में प्रयुक्त औजार खास तरह का है जो जरूरत पड़ने पर जुड़ सकते हैं।

हाईवे के पास के मकानों को बनाते थे निशाना, बदल लेते थे हुलिया

(ये दो व्यक्ति नहीं बल्कि एक ही आरोपी इरफान सैफी है जो वारदात के समय विग (नकली बाल) लगा लेता था।)

एसपी ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर किस्म के हैं। ये वाहन से जहां से भी गुजरते हैं वहां हाईवे के आसपास के सूने मकानों को निशाना बनाते थे। वारदात को चंद मिनट में ही अंजाम देकर कार से फरार हो जाते थे। नामली में भी उन्होंने शाम करीब 4.30 बजे मात्र 8-10 मिनट के भीतर ही चोरी कर फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोप इरफान के सिर पर बाल नहीं होने से वह वारदात के दौरान नकली बाल (विग) लगा लेता था ताकि वे आसानी से पहचाना न जा सके। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से आरोपियों के अलग-अलग तरह के कपड़े और चश्मे भी बरामद हुए हैं। वे इनकी मदद से अपना हुलिया बदल लेते थे।

आपराधिक रिकॉर्ड है दोनों का

सीसीटीएनएस रतलाम टीम की मदद से हुई जांच में सामने आया कि आरोपी अत्यंत शातिर अपराधी हैं। आरोपी आमिर के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास सहित विभिन अपराधों के 10 केस दर्ज हैं। इसी प्रकार इरफान के विरुद्ध 11 केस दर्ज हैं। दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एवं एंटी सोशल एक्टिविटी से जुड़े अपराध भी दर्ज हैं। ये अपराध उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं उत्तराखंड में पंजीबद्ध हैं। दोनों इन प्रयासों में लंबे समय से फरार थे। रतलाम जिले के नामली के अलावा उन्होंने अन्य वारदात करने की बात कही है जिसके बारे में पूछताछ जारी है।

इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

नामली थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी, उप निरीक्षक कन्हैया अवस्थी, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, हीरालाल चंदन, प्रधान आरक्षक नारायणसिंह, दिलीप रावत, आरक्षक माखनसिंह, रविन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इनका सराहनीय योगदान रहा

प्रधान आरक्षक गोपाल खराड़ी, कांतिलाल ओहरिया, साइबर सेल टीम निरीक्षक अमित कोरी, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, आरक्षक मयंक व्यास, विपुल भावसार, CCTNS शाखा के प्रधान आरक्षक लोमेश शर्मा, आरक्षक धर्मेन्द्र मइड़ा एवं बुआरसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

]]>
Wed, 28 Jan 2026 23:37:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम प्रेस क्लब ने रचा कीर्तिमान ! म.प्र. और छत्तीसगढ़ में बना पहला ISO प्रमाणित प्रेस क्लब, मंत्री चेतन्य काश्यप ने सौंपा प्रमाण पत्र https://acntimes.com/ratlam-press-club-receives-iso-certification https://acntimes.com/ratlam-press-club-receives-iso-certification एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब ने नया कीर्तिमान रच दिया है। अपने सदस्यों के लिए किए जा रहे कार्यों और गुणवत्ता का मानक स्थापित करने के साथ रतलाम प्रेस क्लब पूरे म.प्र., छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों में पहला आईएसओ (ISO) प्रमाणित प्रेस क्लब बन गया है।

आईएसओ प्रमाणीकरण मिलने पर आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रेस क्लब भवन में रिबन काटकर औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर मिशा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री चेतन्य काश्यप, कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से रतलाम प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को आईएसओ (ISO 9001:2015) प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

विश्वसनीयता का प्रतीक आइएसओ प्रमाण-पत्र : काश्यप

इस अवसर पर मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि आईएसओ प्रमाणीकरण गुणवत्ता, अनुशासन और विश्वसनीयता का प्रतीक है। इससे रतलाम प्रेस क्लब की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ जाती हैं। अब प्रेस क्लब को और अधिक सक्रियता से पत्रकारिता की गुणवत्ता बढ़ाने तथा समाज के प्रति अपनी भूमिका को और सशक्त करने की दिशा में कार्य करना होगा।

नई जिम्मेदारियां जुड़ीं : गोस्वामी

स्वागत भाषण में रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने दिया। उन्होंने बताया कि आईएसओ प्रमाणीकरण मिलने के साथ ही रतलाम प्रेस क्लब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्र का पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब बन गया है। इससे प्रेस क्लब की कार्यप्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों की मान्यता प्राप्त हुई है और पत्रकारों के हित में नई जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। अतिथियों का स्वागत क्लब सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, दिलजीतसिंह मान और कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शुक्ला ने किया। संचालन कार्यसमिति की विशेष आमंत्रित सदस्य अदिति मिश्रा ने किया।

क्या हैं आईएसओ प्रमाण-पत्र मिलने के मायने

आईएसओ प्रमाणीकरण के साथ ही रतलाम प्रेस क्लब ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि वर्षों से की जा रही अनुशासित, जिम्मेदार और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता की मान्यता है। रतलाम प्रेस क्लब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्र का पहला ऐसा प्रेस क्लब बन गया है, जिसे आईएसओ जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह पूरे संभाग के पत्रकार संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में देखा जा रहा है।

गीत, शेर-ओ-शायरी के साथ मनाया गणतंत्र दिवस उत्सव

आईएसओ प्रमाणीकरण समारोह के पश्चात प्रेस क्लब के साथियों ने आपसी सौहार्द और उल्लास के वातावरण में गणतंत्र दिवस भी मनाया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों, शेर, गजलों और कविताओं की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम और उत्साह से सराबोर हो गया। पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि को रतलाम की पत्रकारिता के लिए मील का पत्थर बताया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर रतलाम प्रेस क्लब कार्यकारिणी के सह सचिव हेमंत भट्ट, वरिष्ठ सदस्य दिनेश दवे, चंद्रशेखर सोलंकी, किशोर जोशी, नीलेश बाफना, विनोद वाधवा, शुभ दशोत्तर, मानस व्यास, चेतन्य शर्मा, सिकंदर पटेल, धरम वर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य आरिफ कुरैशी, गोविंद उपाध्याय, अदिति मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, दिलीप पाटनी, राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, राजेश जैन, पूर्व सचिव रमेश टांक, अरुण त्रिपाठी सहित वरिष्ठ सदस्य एवं साथी मौजूद रहे।

]]>
Tue, 27 Jan 2026 18:40:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP के रतलाम में विस्फोट, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे, गणतंत्र दिवस की शाम हुए हादसे से मच गया हड़कंप https://acntimes.com/explosion-in-ratlam-four-people-seriously-injured https://acntimes.com/explosion-in-ratlam-four-people-seriously-injured एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम के चांदनीचौक क्षेत्र में की एक दुकान में गणतंत्र दिवस (26 दिसंबर 2026) की शाम भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट में दुकानदार और ग्राहक सहित चार लोग गंभीर झुलस गए। सभी को उपचार के लिए इंदौर रैफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सोमवार को सभी गणतंत्र दिवस पर्व के उल्लास में डूबे थे और एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे थे तभी शाम करीब चार बजे शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि लोगों में हड़कंप मच गया। घटना लक्कड़ पीठा रोड पर स्थित बंदूक और राइफल आदि शस्त्र सुधारने वाली दुकान में हुआ। विस्फोट के बाद दुकान से धुएं का गुबार उठ रहा था जिसे चीरते हुए झुलसे हुए लोग दुकान से निकल कर सड़क पर दौड़ लगाते नजर आए।

ये हुए घायल

विस्फोट में झुलसने वालों दुकान मालिक यूसुफ अली (58) निवासी सुतारों का वास, नाजिम (32) निवासी अर्जुन नगर, वेल्डर शेख रफीकउद्दीन (35) निवासी बाईजी का वास तथा ग्राहक संदीप पाटीदार (35) निवासी तितरी शामिल हैं। गंभीर झुलसे यूसुफ, नाज़िर और शेख रफीकउद्दीन को पहले जिला अस्पताल और उसके बाद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जबकि संदीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति नाजुक होने से सभी को इंदौर रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पेशे से किसान संदीप पाटीदार अपनी लाइसेंसी बंदूक के लिए कारतूस लेने दुकान आए थे तभी हादसा हो गया।

वेल्डिंग की चिंगारी बनी वजह !

फिरहाल विस्फोट का कारण पता नहीं चला है लेकिन प्रथमदृष्टया जो बात सामने आई है उसके अनुसार दुकान में वेल्डर शेख रफीकउद्दीन वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग की चिंगारी दुकान में रखी बंदूक की बारूद में गिरी और एक के बाद एक विस्फोट होने शुरू हो गए और पलभल में ही विकराल रूप ले लिया। झुलसे लोगों को राहत पहुंचाने में आसपास के लोगों ने मदद की। वहीं जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड घटनास्थल पहुंची और विस्फोट से लगी आग बुझाई।

एसपी और महापौर पहुंचे

विस्फोट का पता चलते ही एएसपी राकेश खाका सहित पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थिति का जायजा लेने एसपी अमित कुमार और महापौर प्रहलाद पटेल भी भी पहुंचे। एफएसएल टीम ने मौके से सैंपल लिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुकान में किस प्रकार का विस्फोटक था और आग लगने की वजह क्या रही। पुलिस ने दुकान से बंदूकें भी जब्त की हैं।

]]>
Mon, 26 Jan 2026 22:17:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! बरात घर के दरवाजे पर पहुंचते ही दुल्हन ने पी लिया जहर, हालत गंभीर, शादी किए बिना ही दूल्हे और बाराती को लौटना पड़ा https://acntimes.com/ratlam-As-soon-as-the-wedding-procession-arrived-the-bride-drank-poison https://acntimes.com/ratlam-As-soon-as-the-wedding-procession-arrived-the-bride-drank-poison एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला के रावटी थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन बनी एक युवती ने जहर पी लिया। नतीजतन उससे विवाह करने आए दूल्हे और बरात को बैरंग लौटना पड़ा। युवती के परिजन की मानें तो शादी उसकी सहमति से ही तय हुई थी। फिर भी युवती ने जहर क्यों पी लिया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रावटी थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती की शादी उसके परिजन ने पांच माह पहले एक युवक से तय की थी। दोनों की शादी 25 जनवरी 2026 को नियत थी। तय कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को सुबह 10 बजे दूल्हा और बराती वाहनों से युवती के घर पहुंचे। दूल्हे और बरात को देखने के लिए युवती और परिजन बाहर पहुंचे। इसके बाद परिजन दूह्ले और बरात का स्वागत करने लगे। इसी बीच मौका पाकर युवती वहां से चली गई और सुविधाघर में जाकर जहर पी लिया।

एक खबर ऐसी भी

मेडिकल कॉलेज रैफर किया, परिजन निजी अस्पताल ले गए

जहर पीने से उसे उल्टियां होने लगीं और जी घबराने लगा तो वह सुविधाकर से बाहर निकली और अपनी मां को बताया कि उसने जहर पी लिया। यह सुनते ही मां सहित परिजन अवाक् रह गए। परिजन उसे लेकर तत्काल रावटी के अस्पताल पहुंचे जहां से उसे डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। हालांक परिजन उसे मेडिकल कॉलेज के बजाय एक निजा अस्पताल ले गए। उपचार शुरू किया गया। इलाज कर रहे डॉ. नमन शाह के मुताबिक युवती ने कीटनाशक पिया है जिससे उसकी हालत गंभीर है। उसका आईसीयू में उपचार जारी है।

सहमति से शादी, फिर क्यों पी लिया जहर ?

युवती के पिता कमल का कहना है कि बेटी की सहमति से ही उसकी शादी तय की गई थी। इससे वह काफी कुश थी। इतना ही नहीं शादी के कपड़ों और अन्य सामान की खरीदारी भी खुद उसने ही की थी। कमल के अनुसार जब मां के पूछने पर उसने यूं ही जहर पी लेने की बात कही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, दर्ज नहीं हो सके बयान

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कीटनाशक पीने से हालत नाजुक होने और अचेत होने से युवती के बयान पुलिस दर्ज नहीं कर सकी। युवती के होश में आने पर पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि उसने जहर क्यों पिया।

]]>
Mon, 26 Jan 2026 00:41:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
Job/Career Alert ! रतलाम की सरकारी ITI में प्लेसमेंट कैम्पस 27 जनवरी को, युवा संगम स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला 28 जनवरी को लगेगा, मिलेंगे रोजगदार के अवसर https://acntimes.com/job-opportunities-in-ratlam-on-january-27-and-28 https://acntimes.com/job-opportunities-in-ratlam-on-january-27-and-28 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला मुख्यालय स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में अगले दो दिन रोजगार और करियर के अवसर के नाम रहेंगे। 27 जनवरी को यहां एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्पस और 28 को युवा संगम स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित होगा। इस दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

आद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य यू. पी. अहिरवार ने बताया कि 27 जनवरी को सज्जन मिल के सामने सैलाना रोड रतलाम में वैकमेट इंडिया लिमिटेड - यूनिट 5 प्लॉट नंबर-1, नया औद्योगिक क्षेत्र उज्जैनी (एमपीएकेवीएन) लेबड़ मानपुर रोड ग्राम उज्जैनी, पोस्ट - दिग्ठान - 454773 जिला धार, मध्य प्रदेश के लिए एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंम्पस का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न आईटीआई ट्रेड्स के केवल पुरुष आवेदकों के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऑनलाइन होगा पंजीयन

योग्यता आईटीआई फिटर / मशीनिस्ट / इलेक्ट्रीशियन / टर्नर / इलेक्ट्रॉनिक एवं 12वीं पास अभ्यर्थियों से 60 पद, बी. कॉम. वालों से 15 पद, बीएससी वालों से 10 पद, एमएससी पास अभ्यर्थियों से 10 पद भरे जाएंगे। इसके लिए https://forms.gle/VzygmJ8Qt8mi4Rex9 के माध्यम से इच्छुक आवेदक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को 27 जनवरी को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में उपस्थित होकर कैम्पस में भाग लेना होगा। प्लेसमेंट में अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों, शैक्षणिक दस्तावेज एवं बायोडाटा सहित सुबह 10 बजे उपस्थित होंगे। कंपनी द्वारा अपनी शर्तों के आधार पर भर्ती की जाएगी।

जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला भी लगेगा

जिला रोजगार अधिकारी अहिरवार ने बताया कित ITI में 28 जनवरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष तक ही होनी चाहिए। इच्छुक आवेदक 28 जनवरी को सुबह 10:00 से दोपहर 3.00 बजे तक शासकीय आईटीआई सैलाना रोड रतलाम पर उपस्थित हो सकते हैं। सभी अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आईडी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बॉयोडाटा भी साथ लेकर आएं।

]]>
Sun, 25 Jan 2026 22:45:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
आंदोलन की चेतावनी का असर ! नए BAC और CAC की पदस्थापना के लिए मिली हरी झंडी, 4 वर्ष पूरे कर चुके शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का आदेश https://acntimes.com/ratlam-green-signal-given-for-bac-cac-postings https://acntimes.com/ratlam-green-signal-given-for-bac-cac-postings जिला शिक्षा केंद्र की मिशन संचालक ने जनजातीय कार्य विभाग और शिक्षा विभाग को भेजा पत्र

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में नए खंड अकादमिक समन्यवक (BAC) तथा जनशिक्षक (CAC) की पदस्थापना में हो रही देरी के विरोध में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा कैबिनेट मंत्री, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष को ज्ञापन देने और 28 जनवरी से धरना आंदोलन की चेतावनी का असर हो गया है। कलेक्टर सह मिशन संचालक जिला शिक्षा केंद्र ने काउंसलिंग में चयनित सभी BAC – CAC की पदस्थापना के आदेश जारी करने के लिए जनजातीय कार्य विभाग की सहायत आयुक्त और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। चार वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके BAC – CAC को मूल विभाग के लिए कार्यमुक्त करने तथा एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अतिथि शिक्षक रखने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं।

कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा पत्र क्रमांक / राशिके / स्था० / 2023/6048 भोपाल, दिनांक 17-08-2023 जारी किया गया था। इसमें दिए निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान अन्तर्गत जनपद शिक्षा केन्द्र में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए काउंसलिंग आयोजित की जानी थी। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में इच्छुक अर्हताधारी लोक सेवकों से सहमति-पत्र सह जानकारी आवश्यक अभिलेखों सहित जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम में 16.06.2025 तक चाहे गए थे। इसके चलते इच्छुक लोक सेवकों ने सहमति सह जानकारी प्रस्तुत की थी। इसका तीन सदस्यीय समिति द्वारा स्कूटनी / परीक्षण किया जा कर विभागवार (शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग) एवं विषयवार अन्तरिम सूची तैयार की गई थी।

31 दावे-आपत्तियों का किया निराकरण

कार्यालयीन पत्र क्रमांक/जिशिके/स्थापना/2025/1236 रतलाम, दिनांक 14-07-2025 से समिति द्वारा तैयार अन्तरिम सूची का प्रकाशन कर उक्त सूची में उल्लेखित लोकसेवकों से आपत्ति मय प्रमाणित दस्तावेज के 18.07.2025 तक मांगी गई थी। निर्धारित तिथि तक कुल 31 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुईं थी। इनका निराकरण करने हेतु जिला स्तर पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया जिन्होंने दावे-आपत्तियों का निराकरण कर विभाग और विषय अनुसार अन्तिम वरिष्ठता सूची तैयार की गई। तत्पश्चात संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल एवं आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार BAC – CAC के रिक्त पद भरने के लिए जिला स्तरीय चयन समिति गठित की गई।

काउंसलिंग में हुआ नए BAC और CAC का चयन

जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा 15.12.2025 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें BAC के 11 एवं CAC के 97 रिक्त पदों के लिए उपस्थित अभ्यर्थियों की सहमति के आधार चयन किया गया। इनमें शिक्षा विभाग में कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों में से 11 का BAC तथा 45 का CAC के लिए चुना गया। इसी प्रकार जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों में से 04 का BAC तथा 23 का CAC पद पर चयन किया।

इनका निर्णय हाईकोर्ट के अंतिम आदेश के बाद

बता दें कि, 15.12.2025 को हुई काउंसलिंग के बाद 4 वर्षीय सेवा अवधि पूर्ण कर चुकी संध्या जैन (जनशिक्षक- जनशिक्षा केन्द्र उ.मा.वि. नगरा, जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम) ने उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर में W.P. 48949/2025 दायर की। इसी प्रकार चार वर्षीय अवधि पूरी कर चुके अजय बख्शी (बीएसी विज्ञान- जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम) एवं अशफाक एहमद कुरैशी (बीएसी गणित- जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम) ने भी उच्च न्यायालय में W.P. 48821/2025 दायर की। इन याचिकाओं पर न्यायालय द्वारा क्रमशः 16.12.2025 और 17.12.2025 को अंतरिम आदेश पारित किए गए।

यह भी पढ़ें... BAC – CAC : टूटा सब्र का बांध ! आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का अल्टीमेटम; 28 जनवरी से देंगे धरना, ये गंभीर आरोप भी लगाए

मिशन संचालक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि चूंकि ये मामले अभी न्यायालय में प्रचलित हैं अतः अंतिम निर्णय आने तक इन्हें इनके पद पर यथावत रखा जाए। संध्या जैन के स्थान पर काउंसलिंग में किसी का चयन नहीं हुआ है। परंतु रतलाम जनपद शिक्षा केंद्र के लिए BAC (गणित) महेशचन्द्र खेर (माध्यमिक शिक्षक- मा.वि. कल्मोड़ा), BAC (विज्ञान) शिखा शुक्ला (माध्यमिक शिक्षक- उ. मा. वि. लुनेरा) चयन हो चुका है इसलिए उच्च न्यायालय में प्रचलित W.P. 48821/2025 का निराकरण होने तक दोनों प्रतीक्षा सूची में शामिल रहेंगे।

संघ ने जताया आभार

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला तथा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौंड सहित सभी पदाधिकारियों और नव चयनित BAC-CAC ने मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर मिशा सिंह, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन और डीपीसी राजेश झा के प्रति आभार व्यक्त किया है। पदाधिकारियों ने कलेक्टर और सीईओ को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि दोनों अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से रुचि लिए जाने से ही नई नियुक्तियां संभव हो सकी हैं। नई पदस्थापना के साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार भी नजर आएगा।

बीएसी और सीएसी की नियुक्ति का आदेश और सूची डाउनलोड करने के लिए दी गई पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें

]]>
Sun, 25 Jan 2026 00:26:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप और नगर निगम में महापौर फहराएंगे ध्वज, नेहरू स्टेडियम में हुई परेड की फुलड्रेस रिहर्सल https://acntimes.com/ratlam--preparations-for-republic-day-celebrations-are-complete https://acntimes.com/ratlam--preparations-for-republic-day-celebrations-are-complete एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर मुख्य समारोह रतलाम के पोलो ग्राउंड पर होगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ध्वज फहरा कर परेड की सलामी लेंगे। नगर निगम में महापौर प्रहलाद पटेल झंडावंदन करेंगे। राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

पोलो ग्राउंड पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेतन्य काश्यप का आगमन प्रातः 8.58 बजे होगा। 9.00 बजे मुख्य अतिथि ध्वजवंदन कर परेड की सलामी ली लें और राष्ट्रगान होगा। 9.05 बजे परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन होगा। मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासकीय विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि काश्यप द्वारा देहदान करने वालों के परिजन का सम्मान करेंगे। इस मौके पर जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकी एवं परेड दल को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

नगर निगम गम भवन पर प्रातः 7.30 बजे ध्वजवंदन का आयोजन होगा। महापौर प्रहलाद पटेल ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम मे निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य और पार्षद सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर होगी रोशनी

राज्य शासन ने 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर 25 एवं 26 जनवरी की रात प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कलेक्टर मिशा सिंह ने समस्त विभागों के जिलाधिकारियों, निकायों, जनपदों के अधिकारियों को जिले के सभी शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थलों पर रोशनी कनरे के निर्देश दिए हैं।

भारत पर्व का होगा आयोजन

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या 07.00 बजे से गुलाब चक्कर में भारत पर्व कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, लोकनृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों पर आधारित ‘भारत पर्व’ होंगी। यहां जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। भारत पर्व आयोजन में आप सभी अधिक से अधिक नागरिक शामिल होकर लोकतंत्र का उत्सव मनाएं।

मुख्य समारोह की हुई अंतिम रिहर्सल

गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों एवं परेड की अंतिम रिहर्सल शनिवार को स्थानीय पोलो ग्राउंड पर की गई। इसमें मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजवंदन कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार, अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर एवं कमिश्नर नगर निगम अनिल भाना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान पुलिस बल, स्काउट, एसएएफ, एनसीसी, शौर्य दल ने अंतिम रूप से परेड की रिहर्सल की गई। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व अभ्यास भी किया गया। कलेक्टर सिंह ने पुरस्कार वितरण और सम्मान की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

]]>
Sat, 24 Jan 2026 21:39:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम डिजिटल अरेस्ट UPDATE ! रिटायर्ड प्रोफेसर को ठगने वाले 3 और ठग गिरफ्तार, असम, जम्मू और पंजाब के हैं ठग https://acntimes.com/ratlam-digital-arrest-update-3-more-fraudsters-arrested https://acntimes.com/ratlam-digital-arrest-update-3-more-fraudsters-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले ठगों की धरपकड़ में रतलाम पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने रिटायर्ड प्रोफेसर और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 1 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की ठगने वाली गैंग के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी असम, जम्मू और पंजाब के रहने वाले हैं। आरोपियों ने तकरीबन एक माह तक डिजिटल अरेस्ट कर के रखा था।

एसपी अमित कुमार सतत् मॉनिटरिंग और फॉलोअप के चलते रतलाम पुलिस एक के बाद एक सफलताएं हासिल कर रही है। ऐसा ही एक मामला रिटायर्ड प्रोफेसर से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी का है। इसके और 3 आरोपियों को पकड़ा गया है। गौरतलब है कि 15.11.2025 को रिटायर्ड प्रोफेसर को अज्ञात कॉल आई थी। इसमें कॉलर ने स्वयं को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर फरियादी को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में फँसाने का भय दिखाया था। आरोपियों ने फर्जी डिजिटल जांच एवं अदालत जैसा दृश्य दिखाकर Signal App के माध्यम से वीडियो कॉल पर “डिजिटल अरेस्ट” की नकली स्थिति दिखाई थी। इसके माध्यम से आधार, बैंक व निजी दस्तावेज प्राप्त कर 15.11.2025 से 12.12.2025 के बीच कुल ₹1,34,50,000 की राशि छल व भय से प्राप्त की थी।

18 सदस्यीय SIT कर रही जांच

मामला संज्ञान में आने पर थाना दीनदयाल नगर पर BNS एवं IT Act की धाराओं में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी ने मामले की जांच के लिए 18 सदस्यीय SIT गठित की गई। अब तक इस मामले में जबलपुर, नीमच, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात से कुल 09 आरोपी गिरफ्तार कर ठगी की राशि को विभिन्न बैंक खातों व क्रिप्टो करेंसी में परिवर्तित करने की साजिश को उजागर किया जा चुका है। इस मामले में बीएनएस की धारा 111 भी जोड़ी गई है। तकनीकी साक्ष्य, बैंक ट्रेल, कॉल डिटेल एवं पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर 03 अन्य महत्वपूर्ण आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मोहन पिता रुघनाथ काबरा, उम्र 27 वर्ष, निवासी – 20E शिव अपार्टमेंट, एन. के. रोड, बादल कॉलोनी, जिला मोहाली, पंजाब।
  2. सुमिरन पिता स्वामीप्रसाद शर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी – वार्ड नं. 07, आर्य समाज मोहल्ला, अखनूर, जिला जम्मू, जम्मू-कश्मीर।
  3. सुरेश पिता गणेश रजक, उम्र 37 वर्ष, निवासी – धुलिया जान, सोनापुर, जिला डिब्रूगढ़, असम।

यह भूमिका रही इन आरोपियों को

आरोपी मोहन ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अमरेंद्र के साथ मिलकर उसके नाम से बैंक खाते खुलवाए और उनका उपयोग ठगी की राशि के ट्रांजैक्शन में किया। आरोपी अमरेंद्र कमीशन पर खाता मोहन को देने के लिए सुरेश के साथ गुवाहाटी गया था। मोहन ने अमरेंद्र को कमीशन का लालच देकर उसके खाते का उपयोग फ्रॉड में किया। मोहन द्वारा अमरेंद्र व अन्य खातों के माध्यम से लगभग ₹02 करोड़ के फ्रॉड ट्रांजैक्शन कराए गए। महिला आरोपी सुमिरन ने पूर्व गिरफ्तार आरोपी शानू के साथ मिलकर ठगी की राशि को अपने खाते से आगे ट्रांसफर किया। महिला आरोपी सिमरन टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से apk फाइल भेज कर अकाउंट का एक्सेस लेकर फ्रॉड करती थी।

अंतरराज्यीय एवं तकनीकी साइबर गिरोह

इन तीनों आरोपियों की भूमिका से यह स्पष्ट हुआ कि यह एक संगठित, अंतरराज्यीय एवं तकनीकी रूप से संचालित साइबर गिरोह है। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है एवं अन्य फरार आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीमें विभिन्न राज्यों में सक्रिय हैं।

इनकी भूमिका सराहनीय रही

निरीक्षक अमित कोरी, निरीक्षक लिलियन मालवीय, उप निरीक्षक अनुराग यादव, उप निरीक्षक जीवन बारिया, उप निरीक्षक प्रवीण वास्कले, आरक्षक तुषार सिसौदिया, मोरसिंह डामोर और पवन जाट की सराहनीय भूमिका रही।

]]>
Fri, 23 Jan 2026 14:40:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
BAC – CAC : टूटा सब्र का बांध ! आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का अल्टीमेटम; 28 जनवरी से देंगे धरना, ये गंभीर आरोप भी लगाए https://acntimes.com/protest-regarding-bac-cac-appointments-on-january-28 https://acntimes.com/protest-regarding-bac-cac-appointments-on-january-28 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BAC) और जनशिक्षक (CAC) के पदों की नियुक्ति हो रही लेटलतीफी और कथित अनियमितताओं कोक लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संघ ने नियुक्ति आदेश जारी नहीं होने पर 28 जनवरी 2026 को धरना देने का अल्टीमेटम दिया है। संघ की ओर से कैबिनेट मंत्री, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपे और जिला शिक्षा केंद्र और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी जताई।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला और जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड के नेतृत्व में गुरुवार को गुलाब चक्कर उद्यान में बैठक आहूत की गई। इसमें नए BAC और CAC की नियुक्ति की 8 माह से लंबित प्रक्रिया पर आक्रोश जताया। पदाधिकारियों ने बताया कि BAC - CAC की काउंसलिंग के लिए 27 मई 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। 1 से 16 जून 2025 तक आवेदन लिए गए। 18 जून 2025 तक आवेदनों का परीक्षण हुआ और पत्र व अपात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी की गई। इसके बाद आपत्तियों का निराकरण भी किया गया, लेकिन ऐन-केन-प्रकारेण काउंसलिंग की प्रक्रिया बार-बार टाली जाती रही। संघ का आरोप है कि तत्कालीन अधिकारियों ने जानबूझकर प्रक्रिया में विलंब किया। काफी प्रयासों के बाद 15 दिसंबर 2025 को काउंसलिंग हो सकी। संघ पदाधिकारियों के अनुसार यदि जिले में नई कलेक्टर मिशा सिंह और जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन की पदस्थापना नहीं होती तो शायद आज भी काउंसलिंग नहीं होती।

BRC पद के लिए भी खेला, सारे नियम ताक पर

बैठक के दौरान संघ पदाधिकारियों ने बताया कि रतलाम और जावरा विकासखंड में विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRC) के पद भी विगत आठ माह से रिक्त हैं। रतलाम विकासखंड में तो BRC की नियुक्ति के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए गए थे और सात अभ्यर्थियों ने उम्मीदवारी भी जताई थी। यह उम्मीदवारी भी अब तक फाइलों में दफन है। संघ ने जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम में कार्यरत APC एवं प्रभारी BRC विवेक नागर की प्रतिनियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग भी की है। संघ का कहना है कि नागर को पूर्व में न्यायिक अभिरक्षा में रहने के कारण निलंबित किया गया था। इसके बावजूद कथित तौर पर सांठ-गांठ कर उन्हें ही दो-दो पदों का कार्यभार सौंपा दिया गया, जो शासन के नियम के विरुद्ध है। नियमानुसार 48 घंटे से अधिक न्यायिक अभिरक्षा में रहने पर प्रतिनियुक्ति समाप्त करने का प्रावधान है जिसकी अनदेखी की जा रही है।

अवधि पूरी कर चुके शिक्षकों को मूल विभाग में भेजें

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की मांग है कि जिन भी BAC और CAC का प्रतिनियुक्ति का निर्धारित चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें तत्काल मूल विभाग में भेजा जाए। गौरतलब है कि इनमें से कई तो 7-7 वर्ष से इन्हीं पदों पर काबिज हैं और अवैधानिक रूप से अर्जित अवकाश सहित अन्य लाभ भी ले रहे हैं। संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला का कहना है कि यदि काउंसलिंग होने के बाद भी नव चयनित BAC और CAC के नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं तो अब यही आदेश जारी कर देने चाहिए कि- तय अवधि पूरी करने के बाद भी इन पदों पर जमें शिक्षक जीवनपर्यंत इन्हीं पदों पर काबिज रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने जेल जा चुके और निलंबित हो चुके व्यक्ति को दो-दो पदों की जिम्मेदारी दिए जाने को नियम और कानून का मजाज बताया है।

इन्हें सौंपे ज्ञापन, सहयोग की गुहार लगाई

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और नव चयनित BAC और CAC ने कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप के नाम का ज्ञापन उनके कार्यालय जाकर सौंपा। उन्होंने रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को भी ज्ञापन सौंपे तथा नियुक्ति आदेश यथाशीघ्र जारी करवाने के लिए गुहार लगाई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उपाध्याय ने वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क साधने का प्रयास भी किया।

नीचे दी गई कड़ी भी देखें

इंतिहा इंतजार की ! BAC और CAC के ज्वाइनिंग आदेश रोकने वालों के विरुद्ध उपजा आक्रोश, 22 जनवरी को नव चयनित BAC-CAC तय करेंगे रणनीति

प्रमुख मांगें एक नज़र में

  • रतलाम जिले में लगभग आठ माह से लंबित BAC एवं CAC की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर तत्काल नियुक्ति आदेश जारी किए जाएं।
  • रतलाम व जावरा विकासखंड में आठ माह से रिक्त BRC पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए अथवा वरिष्ठ BAC को प्रभार सौंपा जाए।
  • जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम में नियम विरुद्ध कार्यरत APC व प्रभारी BRC विवेक नागर की प्रतिनियुक्ति तत्काल समाप्त कर मूल विभाग में भेजा जाए।
  • जिन BAC व CAC का शासन द्वारा निर्धारित चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल विभाग में भेजा जाए तथा उनके द्वारा अवैधानिक रूप से लिए जा रहे लाभों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

ये उपस्थित रहे 

बैठक और ज्ञापन देने के दौरान प्रकाश शुक्ला (संभाग अध्यक्ष), सुनील कुमार गोंड, (जिलाध्यक्ष रतलाम), आनंद चावला (ब्लॉक अध्यक्ष - आलोट), राजेश स्वर्णकार (जिला सचिव), हरिराम जाटवा एवं रमेश उपाध्याय (दोनों जिला उपाध्यक्ष), सावन पारगी (जिला सह कोषाध्यक्ष), राजेश जोशी अग्निहोत्री, धर्मेंद्र शर्मा, ज्ञानचंद मेहता, रमेशचंद्र पाटीदार, महेश कुमार शर्मा, दिनेश पांचाल (ताल), वीरेन्द्र सिंह, महेंद्रसिंह डोडिया, महेंद्र कुमार बड़ोदिया, धर्मेंद्र सिंह राठौर, धर्मेंद्र गुप्ता, सूरजमल परमार, सुरेश कुमार गायरी, विनोद पाँचाल, गोविंद पाटीदार, सारिका व्यास, राजेंद्र सिंह राठौर, प्रभुलाल डामोर, पुरुषोत्तम भाटी, गोपाल सिंह सोलंकी, योगिता कुशवाह, सचिन मेहता, बाबूलाल राठौर, बी. एल. मेनारिया, सदीप सालवी, अनंत शर्मा, मनोहर लाल, सुरेश परमार, राजेश कुमावत, राधेश्याम कुमावत (जावरा), दिनेश बजाड़, हरनीश सोकुमा, अल्पना यादव, भागीरथ मालवी, अशोक सोनावा, सत्यनारायण जुनेवाल, नरेंद्र सिंह राठौर, मनोहरलाल मेहता, विजय बलसोरासु, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

]]>
Thu, 22 Jan 2026 22:44:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
इंतिहा इंतजार की ! BAC और CAC के ज्वाइनिंग आदेश रोकने वालों के विरुद्ध उपजा आक्रोश, 22 जनवरी को नव चयनित BAC&CAC तय करेंगे रणनीति https://acntimes.com/ratlam-delay-in-bac-cac-appointments-sparks-outrage https://acntimes.com/ratlam-delay-in-bac-cac-appointments-sparks-outrage एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में नए विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BAC) और जन शिक्षक (CAC) की नियुक्ति मजाक बन कर रह गया है। 6-7 साल से कुर्सियों में जमे BAC-CAC के स्थान नई नियुक्ति और रिक्त पदों को भरने के लिए मई 2025 में शुरू हुई प्रक्रिया 8 महीने में भी अंजाम तक नहीं पहुंची है। इससे काउंसलिंग में नव चयनित BAC-CAC और अन्य शिक्षकों में आक्रोश पनप रहा है। ये सभी नई ज्वाइनिंग के आदेश पर कुंडली मारकर बैठे जिम्मेदारों की घेराबंदी के लिए 22 जनवरी को एकत्र होकर रणनीति तय करेंगे।

रतलाम जिले में 27 मई 2025 को विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BAC) व जनशिक्षकों (CAC) के रिक्त पदों की पदपूर्ति के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसमें इच्छुक आवेदकों से 1 से 16 जून 2025 तक की नियत अवधि में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इच्छुक अभ्यर्थियों (शिक्षकों) ने तय समय में आवेदन भी कर दिए थे। इन आवेदनों का दो बार अलग-अलग जांच समितियों ने परीक्षण किया और पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची भी जारी हुई लेकिन जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक (DPC) की रुचि नहीं होने से 6 महीने तक काउंसलिंग नहीं ही। हर बार बहाना बनाकर टाइम पास किया जाता रहा।

6 माह बाद काउंसलिंग हुई, ज्वाइनिंग के आदेश 1 माह में भी नहीं हो सके

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम के पदाधिकारियों ने अनेकों बार डीपीसी, जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर से संपर्क कर कॉउंसलिंग करने का आग्रह किया था। इसके चलते गत 15 दिसंबर 2025 को कॉउंसलिंग संभव हो सकी। यह कलेक्टर के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ द्वारा किए प्रयासों से संभव हो सका। गत 6 जनवरी 2026 को जिला पंचायत CEO वैशाली जैन ने एसीएन टाइम्स को बताया था कि सिर्फ एक एसडीएम (काउंसलिंग दल के सदस्यों में शामिल कलेक्टर के प्रतिनिधि) के हस्ताक्षर होने बाकी हैं, वह होते ही आदेश जारी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि शेष रहे एसडीएम के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं इसके बावजूद अब तक पदस्थापना आदेश जारी नहीं हो सके हैं।

देरी की वजह पुरानों से मोह या कुछ और

सूत्रों की मानें तो लंबे समय से नियम विरुद्ध BAC और CAC के पदों पर जमे कतिपय कर्मचारियों के दबाव और प्रभाव के चलते जिम्मेदार पदस्थापना आदेश पर कुंडली मारकर बैठे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि यह दबाव और प्रभाव किस तरह का है ? आदेश के इंतजार में बैठे नव चयनित BAC और CAC तथा अन्य शिक्षक अब लामबंद होकर फिर से जिम्मेदारों की घेराबंदी की तैयारी कर रहे हैं। सभी आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड के नेतृत्व में 22 जनवरी 2026 को दोपहर 12.00 बजे गुलाब चक्कर उद्यान में एकत्र होकर रणनीति तय करेंगे। संघ द्वारा इस मामले को लेकर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

इन्होंने किया उपस्थित होने का आह्वान

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा 22 जनवरी को आहूत बैठक में उपस्थित होने का आह्वान नव चयनित BAC धर्मेंद्र शर्मा (रतलाम), सूरजमल परमार (पिपलौदा), धर्मेंद्र सिंह राठौर (सैलाना), जनशिक्षक राजेश जोशी (आलोट), मनोहरलाल मेहता व राधेश्याम कुमावत (जावरा), संदीप सालवी व तेजू डोडियार (बाजना) ने किया है।

ये कड़ियां देखें

ये तो मनमानी है ! जिला पंचायत CEO ने DPC, APC और BRC का वेतन रोकने का कहा था, जिला शिक्षा केंद्र के लेखा विभाग ने BAC और CAC का भी रोक दिया

अब जागे जिम्मेदार ! BAC और CAC के रिक्त पद भरने के लिए CEO ने जारी किया आदेश, कहां कितने पद रिक्त हैं जानने के लिए पढ़ें यह खबर

बड़ी खबर ! BAC और CAC के लिए काउंसलिंग 15 दिसंबर को, जिला पंचायत CEO ने जारी किए आदेश, काउंसलिंग रुकवाने की साजिश हुई विफल

]]>
Thu, 22 Jan 2026 00:17:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने किया सैलाना विकासखंड के पदाधिकारियों की घोषणा https://acntimes.com/executive-committee-of-mp-parshuram-kalyan-board-formed-in-sailana https://acntimes.com/executive-committee-of-mp-parshuram-kalyan-board-formed-in-sailana एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की सैलाना विकासखंड की कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की नियुक्ति जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने की। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों परशुराम कल्याण बोर्ड को केंद्र में रखकर समस्त सनातन समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग का आह्वान भी किया।

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे, जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, रतलाम नगर अध्यक्ष सुनील दुबे एवं सह सचिव सुशील दुबे ने सैलाना के विश्राम गृह में समाजजन की बैठक ली। यहां समाज के वरिष्ठों ने सभी पदाधिकारियों का पुष्पमाला और केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लोखंडे ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परशुराम बोर्ड समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

सकारात्मक कार्यों में सहभागिता का किया आह्वान

लोखंडे ने कहा कि परशुराम कल्याण बोर्ड समाज को संगठित कर शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़कर नेतृत्व विकसित किया जाएगा तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से एकजुट होकर सकारात्मक कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया। बैठक को जिला प्रचार प्रसार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, रतलाम नगर अध्यक्ष सुनील दुबे, सह सचिव सुशील कुमार दुबे एवं सैलाना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने भी संबोधित किया।

इनकी हुई नियुक्ति

जिला अध्यक्ष लोखंडे ने बोर्ड की सैलाना विधानसभा क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों की घोषणा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की सहमति से की। विधानसभा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रवि शर्मा (सैलाना) एवं हरीश ठक्कर (रावटी) नियुक्त किए गए। सैलाना नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी नितिन पाठक, सरवन की अनुराग शर्मा, शिवगढ़ की मिलन पाठक, बजाना की श्याम उपाध्याय को सौंपी गई। सभी अध्यक्ष अपनी-अपनी कार्यकारिणी की घोषणा आगामी बैठकों में करेंगे।

ये उपस्थित रहे

बैठक में सुधीर व्यास, जितेंद्र नागर, वर्दीचन्द पाटीदार, प्रमोद भंडारी, प्रवीण रावल, शरद शिकारी, जितेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, विशाल राठौर, शेरसिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक, परशुराम कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन रवि शर्मा ने किया। आभार प्रदीप शर्मा ने माना।

]]>
Mon, 19 Jan 2026 00:13:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
सनातन धर्म के अपमान का मामला ! DP ज्वैलर्स की ‘करतूत’ की जांच कर 23 जनवरी को पेश करें प्रतिवेदन, निजी परिवाद पर न्यायालय ने पुलिस को दिया निर्देश https://acntimes.com/private-lawsuit-has-been-filed-against-dp-jewelers-ratlam https://acntimes.com/private-lawsuit-has-been-filed-against-dp-jewelers-ratlam संस्थान ने अपने व्यापारिक लाभ के लिए श्री राम चरित मानस की चौपाई से छेड़छाड़ का मामला सबसे पहले एसीएन टाइम्स ने उठाया था

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धन और सोने की चमक के गुरूर में चूर रतलाम के डीपी ज्वैलर्स (DP Jewelers Ratlam) कानूनी फेर में उलझ गया है। मामला सनातन धर्म के आराध्य भगवान श्री राम के चरित्र पर आधारित श्री राम चरित मानस की चौपाई से छेड़छाड़ का है। इसे लेकर न्यायालय में एक निजी वाद दायर किया गया है। न्यायालय ने याचिका स्वीकार करते हुए पुलिस को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

डीपी ज्वैलर्स द्वारा सनातन धर्मावलम्बियों की भावनाओं को आहत करने का मामला सबसे पहले एसीएन टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया था। इसे लेकर सनातन धर्मावलंबियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने इस आभूषण निर्माता और विक्रेता फर्म के संचालकों और अन्य जिम्मेदारों के समक्ष आपत्ति जताई थी और इसके लिए माफी मांगने के लिए भी कहा था। हालांकि, धन-वैभव के घमंड के चलते फर्म के जिम्मेदारों को अपने इस कृत्य पर जरा भी अफसोस नजर नहीं आया।

एसीएन टाइम्स ने सबसे पहले DP ज्वैलर्स की करतूत पर ध्यान आकर्षित किया था, पूरा मामला नीचे दी गई लिंक खोलें

DP ज्वैलर्स की इतनी हिम्मत ? रामचरितमानस की पवित्र चौपाई को सोने के लालच में तोड़ा-मरोड़ा, सनातनियों में रोष !

संस्थान का दुष्कृत्य जिसके लिए दायर हुआ परिवाद

एडवोकेट प्रदीप सक्सेना के अनुसार डीपी ज्वैलर्स ने दशहरे के दिन 03 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित एक विज्ञापन में राम चरित मानस की प्रसिद्ध चौपाई का दुरुपयोग किया था। डीपी ज्वैलर्स के निदेशकों ने इस चौपाई की दूसरी पंक्ति को बदल कर अपने फायदे के लिए उपयोग किया था। चौपाई बिगाड़कर इसके विज्ञापनों के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए लगाए गए थे। यही विज्ञापन अखबारों में भी प्रकाशित करवाए गए थे। विज्ञापन में रामचरित मानस की चौपाई का इस तरह व्यवसायीकरण करने से सनातन धर्मावलम्बियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। यह कारनामा सोशल मीडिया पर भी काफी छाया रहा था।

इन धाराओं में है दंडनीय अपराध

एडवोकेट प्रदीप सक्सेना के अनुसार डीपी ज्वैलर्स के निदेशकों द्वारा अपने व्यावसायिक विज्ञापन में विमर्शित और विद्वेषपूर्ण कार्य, जो किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से दुष्कृत्य किया है। किसी व्यक्ति या सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचाने के विमर्शित आशय से शब्द उच्चारित करना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 299 एवं 302 के तहत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध

एडवोकेट सक्सेना के अनुसार मालवीय द्वारा मामले की शिकायत माणक चौक पुलिस थाने पर की गई थी। उन्होंने संस्थान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे व्यथित होकर मालवीय ने डीपी ज्वैलर्स के सभी निदेशकों के विरुद्ध जिला न्यायालय में निजी परिवाद प्रस्तुत किया। न्यायिक दण्डाधिकारी कनिष्ठ खण्ड वैशाली चौहान के न्यायालय में प्रस्तुत परिवाद पर न्यायालय ने पुलिस थाना माणक चौक को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके लिए 23 जनवरी 2026 की डेडलाइन दी गई है।

ये कड़ियां भी देखें

---> ब्रेकिंग न्यूज : DP ज्वैलर्स (आभूषण) ने बिना अनुमति लिए तान दिए 400 होर्डिंग और स्वागत द्वार, नगर निगम ने थमाया 1.80 लाख रुपए का नोटिस

---> DP ज्वैलर्स फिर विवादों में ! "मिस इंडिया 2025" स्पर्धा के अनावरण समारोह में मीडियाकर्मियों से बदसलूकी, शोरूम के बाउंसरों ने की गुंडई

---> सरकार से ऊपर DP का गुरूर ! कलेक्टर से किया वादा ही भूले, जानिए- संचालकों ने क्या किया था वादा

]]>
Sun, 18 Jan 2026 22:40:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्पेक्ट्रा 2026 : SSIT में खेल मोहोत्सव का समारोहपूर्वक हुआ समापन, डीआरएम अश्विनी कुमार ने बताया खेलों का महत्व, पुरस्कृत किया https://acntimes.com/sports-festival-spectra-2026-concluded-at-ssit-ratlam https://acntimes.com/sports-festival-spectra-2026-concluded-at-ssit-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रतलाम में वार्षिक खेल महोत्सव “स्पेक्ट्रा 2026” का आयोजन किया गया। 9 जनवरी को शुरू हुआ महोत्सव शनिवार को संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार उपाध्याय, विशेष अतिथि रतलाम (मध्य प्रदेश) निवासी अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक अब्दुल कादिर इंदौरी तथा वेस्टर्न रेलवे महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना उपाध्याय (ईएनटी सर्जन) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

स्पेक्ट्रा 2026 के समापन समारोह का शुभारंभ डीआरएम उपाध्याय सहित सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर डीआरएम ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में अनुशासन, समर्पण एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, आत्म-विश्वास भी उत्पन्न होता हैl

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का होता है विकास

विशेष अतिथि अब्दुल कादिर इंदौरी ने दुबई में आयोजित एशियाई युवा पैरा गेम्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश एवं जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने  उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक दृढ़ता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है।

खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार

7 दिवसीय खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की। महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, टीम गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महाविद्यालय परिसर खेल उत्सव के रंगों से सराबोर रहा। अतिथियों ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बी.एससी. संकाय को स्पेक्ट्रा 2026 ट्रॉफी प्रदान की गई।

प्रेरणा प्रदान करने वाला रहा खेल महोत्सव

संस्था प्रबंधन, खेल समिति, शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागियों के सहयोग से स्पेक्ट्रा 2026 का सफल आयोजन हो सका। यह खेल महोत्सव न केवल विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने का माध्यम बना, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरणा भी प्रदान कर गया।

]]>
Sat, 17 Jan 2026 23:48:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
शह और मात का खेल ! अभिभाषकों ने शतरंज के बोर्ड पर दौड़ाए दिमागी हाथी, घोड़ और ऊंट, पैदलों ने वज़ीर और राजा को छकाया https://acntimes.com/chess-tournament-for-lawyers-has-started-in-ratlam https://acntimes.com/chess-tournament-for-lawyers-has-started-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । न्यायालय में अपने मुवक्किलों की जीत के लिए दिमागी घोड़े दौड़ाने वाले अभिभाषक शनिवार को शतरंज के बोर्ड पर विपक्षी को मात देने के लिए चालें चलते रहें। किसी ने हाथी और ऊंट से घेराबंदी की तो किसी की पैदलों ने वज़ीर और राजा को खूब छकाया।

नज़ारा था जिला अभिभाषक संघ रतलाम एवं अभिभाषक शतरंज क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुई जिला स्तरीय अभिभाषक शतरंज प्रतियोगिता का। मुख्य अतिथि अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा, विशेष अतिथि उपाध्यक्ष सुनील जैन और सचिव चेतन केलवा रहे। अध्यक्षता शतरंज क्लब के अध्यक्ष शाहिद खान ने की। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक मनीष जोशी रहे जिन्होंने नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता स्विस पद्धति आधार पर खेली जाएगी।

पहले चरण में ये हुए मुकाबले

प्रथम चरण श्रवण कुमार बोयत विरुद्ध मनीष शर्मा, ओम प्रकाश बौरसिया विरुद्ध तेज कुमार चौधरी, रतन हंस राजधानी विरुद्ध अजय जोशी, भविष्य कुमावत विरुद्ध अमृतलाल व्यास,शेख इनामुल्ला विरुद्ध योगेश अधिकारी, इकबाल कुरैशी विरुद्ध अजय भटनागर, राजेश गिरी विरुद्ध अनिल वर्मा, जुल्फिकार खान विरुद्ध विनोद शर्मा, रवि भटनागर विरुद्ध राहुल सक्सेना के मुकाबले हुए। पहले राउंड में मनीष शर्मा, ओम प्रकाश बौरसिया, अजय जोशी, अमृतलाल व्यास, योगेश अधिकारी, इकबाल कुरौशी, अनिल वर्मा, विनोद शर्मा, राहुल सक्सेना विजयी रहे और 1 अंक हासिल किया। संचालन अभिभाषक संघ के सहसचिव विरेन्द्र कुलकर्णी ने किया। आभार प्रदर्शन शतरंज क्लब के उपाध्यक्ष श्रवण यादव ने किया।

ये उपस्थित रहे

इस अवसर पर शतरंज क्लब के सहसचिव देवेन्द्र सराधना प्रकाश वर्मा, राजीव ऊबी, देवेन्द्र सिंह गौर, शैलेन्द्र लश्करी, मनीष नाडकर, राहुल त्रिपाठी, राजेश शर्मा, ब्रजेश व्यास, अफरोज सहरोज, नीतेश चौपड़ा, प्रकाश राव, सौरभ दश्योत्तर, करण सिंह राजावत सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक मौजूद थे।

]]>
Sat, 17 Jan 2026 22:41:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी कार्रवाई ! रतलाम में चल रही थी अवैध MDMA ड्रग की फैक्ट्री, 10 किलो 930 ग्राम मादक पदार्थ और निर्माण सामग्री जब्त, दिलावर खान सहित 16 आरोपी गिरफ्तार https://acntimes.com/mdma-drug-factory-busted-in-ratlam-16-people-arrested https://acntimes.com/mdma-drug-factory-busted-in-ratlam-16-people-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस ने जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के चिकलाना गांव में अवैध रूप से मादक पदार्थ MDMA बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। दबिश के दौरान यहां से करीब 11 किलो मादक पदार्थ तथा निर्माण सामग्री जब्त की गई है। इसमें से कुछ मादक पदार्थ वाहनों में भी मिला। मामले में पुलिस ने दिलावर खान और एक नाबालिग सहित 16 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसपी अमित कुमार द्वारा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी और इससे जुड़े आरोपियों का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए मुखबिर तंत्र को भी ज्यादा सक्रिय किया गया है। इसी के चलते एसपी कुमार को मुखबिर से कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकलाना में मादक पदार्थ की फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने बहुत ही सावधानी के साथ तीन दिन तक रैकी की। इसकी मॉनीटरिंग खुद एसपी अमित कुमार भोपाल में बनाए अस्थायी कंट्रोल रूम से ही कर रहे थे।

संकेत मिलते ही बोल दिया धावा

सारी जानकारी जुटाने के बाद एसपी ने एएसपी रतलाम शहर राकेश खाखा एवं एएसपी रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में टीम गठित की। टीम का नेतृत्व संयुक्त रूप से जावरा एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान और रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया को सौंपागया। जैसे ही एसपी ने संकेत दिया टीम ने चिकलाना में आरोपी दिलावर लाला के निवास स्थान पर धावा बोल दिया जहां अवैध मादक पदार्थ MDMA बनाने की फैक्ट्री संचालित होते मिली।

16 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

दबिश में पुलिस को मौके 16 आरोपी MDMA का निर्माण करते मिले। तलाशी लेने पर घटना स्थल से 10 किलो 930 ग्राम MDMA पाया गया। इसके निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण और केमिकल आदि भी मिले।

ये हैं आरोपी

  1. दिलावर पिता फिरदौस लाला – निवासी चिकलाना
  2. याकूब पिता फकीरगुल खान – निवासी देवल्दी
  3. इमरान पिता इस्माइल खान – निवासी चिकलाना
  4. शोएब पिता अलीम खान – निवासी भीलवाड़ा
  5. अज़हर पिता दिलावर खान – निवासी चिकलाना
  6. अयाज़ पिता दिलावर खान – निवासी चिकलाना
  7. विनोद पिता बाबूनाथ – निवासी बरखेड़ी
  8. विक्रम पिता बाबूनाथ – निवासी बरखेड़ी
  9. रईस पिता रहीम गुल – निवासी चिकलाना
  10. शाहबाज पिता मीर बादशाह – निवासी देवलदी
  11. फरीदा पति दिलावर खान
  12. बखमीना पति याकूब खान
  13. फिजा पति अज़हर खान
  14. शायना पति दिलावर लाला
  15. मुमताज पति इस्माइल खान पठान
  16. एक नाबालिक आरोपी

वाहनों में मिला मादक पदार्थ, हथियार भी मिले

घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में स्कॉर्पियो एवं XUV 700 से भी अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी इन वाहनों के माध्यम से एमडी की सप्लाई की तैयारी कर रहे थे। उक्त दोनों वाहनों को भी जब्त किया गया है। तलाशी में दो अवैध 12 बोर की बंदूकें, 91 जिंदा कारतूस जब्त हुए।

राष्ट्रीय पक्षी मोर का रेस्क्यू किया

घर में राष्ट्रीय पक्षी मयूर (मोर) को अवैध रूप से पालतू बनाकर रखा गया था। सूचना पर रतलाम पुलिस के सहयोग से वन विभाग की टीम द्वारा दो मयूर का रेस्क्यू किया गया। इसके अतिरिक्त कीमती चंदन की लकड़ी भी बरामद हुई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

कालूखेड़ा थाने पर सभी 16 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 09/26 दर्ज किया गया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22 व 25, आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरण में आरोपी दिलावर खान, उसके दामाद याकूब खान सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये शामिल रहे कार्रवाई में

एडिशनल एसपी रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक गायत्री सोनी, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, नारायण जादौन, राहुल जाट, दिलीप रावत, आरक्षक मयंक व्यास, ललित जगावत, राधेय, धीरज, रवि चंदेल, हर्षदीप गोल्डी सहित समस्त पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

जानिए, कौन है फैक्ट्री का मालिक

चिकलाना गांव में नशे की फैक्ट्री का खुलासा होने से लोग भौंचक हैं। फैक्ट्री का मालिक दिलावर खान पठान है जो 2023 में जावरा विधानसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से चुनाव लड़ा था। उसे उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण का करीबी बताया जाता है।

मादक पदार्थ की फैक्ट्री संचालित करते दिलावर के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही 'आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)' ने एक पत्र जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सत्येंद्र विद्रोही के हस्ताक्षर से जारी पत्र में बताया गया है कि दिलावर खान के चंद्रशेखर रावण और पार्टी का कोई संबंध नहीं है। पार्टी ने दिलावर की निष्क्रियता के कारण 2023 से ही उससे दूरी बना ली थी। उसे कोई जिम्मेदारी भी नहीं दी गई।

]]>
Fri, 16 Jan 2026 22:50:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
अद्वितीय मिशन ! युवाम से प्रशिक्षित एक‌ लाख युवाओं का चयन सफलता नहीं, सफलता तो हजारों युवाओं का मिशन से जुड़ना है &पारस सकलेचा https://acntimes.com/ratlam-Yuvaam-director-paras-saklecha-honored-kshitij-thakur https://acntimes.com/ratlam-Yuvaam-director-paras-saklecha-honored-kshitij-thakur युवाम में प्रशिक्षत क्षितित ठाकुर का बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रोबेशनर ऑफिसर पद पर चयन होने पर किया सम्मान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । युवाम की सफलता यह नहीं है कि युवाम से प्रशिक्षण प्राप्त कर एक लाख से ज्यादा नौजवान आज विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत हैं, यह तो अहंकार है। युवाम की सफलता तो यह है कि, इस व्यवसायिक युग में भी हजारों नौजवान नि:स्वार्थ भाव से युवाम के मिशन को जिंदा रखे हुए हैं।

यह बात युवाम संस्थापक पारस सकलेचा ने कही।‌ वे युवाम‌ परिवार के क्षितिज ठाकुर का बैंक ऑफ़ बड़ौदा में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर चयन होने पर युवाम सभागृह में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। सकलेचा ने कहा कि चयन से यदि श्रद्धा का बीज अंकुरित नहीं होता और सेवा का पौधा नहीं लगता है तो वह सफलता अहंकार बन जाती है। स्वस्थ्य और सुखी रहने का एकमात्र मंत्र है कि, हम कुछ‌ तो ऐसा करें, जिसमें देने का भाव हो और बदले में पद, प्रतिष्ठा, पैसा कुछ भी पाने की लालसा न हो।

‘युवाम अद्वितीय, इसका दूसरा संस्करण नहीं’

युवाम श्रीसंघ के सचिव प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि एक नौजवान का नौकरी से लगना, तीन पीढ़ी को सुखी करता है। पारस दादा ने तो लाखों परिवारों की तीन पीढ़ियों को सुखी कर दिया है। युवाम के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र ठाकुर ने कहा कि युवाम के 50 साल के सफर में तीसरी पीढ़ी इसका लाभ ले रही है। क्षितिज हमारे परिवार की दूसरी पीढ़ी से है। युवाम अद्वितीय है, इसका दूसरा संस्करण कभी नहीं हो पाएगा।

अपने चयन पर माना अध्यापकों का आभार

क्षितिज ठाकुर ने अपने चयन पर पारस दादा सहित युवाम के सभी अध्यापकगण तथा वरिष्ठों  के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारे परिवार की दो पीढ़ी के चार‌ सदस्य इससे लाभान्वित हुए हैं‌‌। इस अवसर युवाम फैकल्टी जितेंद्र राठौर, हर्ष उपाध्याय तथा सौम्या ने भी क्षितिज ठाकुर का बैंक ऑफ़ बड़ौदा में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर चयन होने पर अभिनंदन किया।

]]>
Fri, 16 Jan 2026 20:42:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
मध्याह्न भोजन खाने के बाद रावटी के सांदीपनि विद्यालय के 14 बच्चों को हुई पेट दर्द की शिकायत, जिला पंचायत के ACO ने की जांच, भोजन भी चखा https://acntimes.com/children-at-sandipani-school-in-raoti-Ratlam-fell-ill-after-eating-their-midday-meal https://acntimes.com/children-at-sandipani-school-in-raoti-Ratlam-fell-ill-after-eating-their-midday-meal एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्याह्न भोजन खाने के बाद रावटी के सांदीपनी विद्यालय के 14 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत पर विद्यार्थियों को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जानकारी मिलते ही जिला पंचायत के ACO एवं मध्याह्न भोजन योजना के नोडल अधिकारी निर्देशक शर्मा रावटी पहुंचे और मामले की जांच की।

जानकारी के अनुसार रावटी के सांदीपनी विद्यालय में चंचल स्व सहायता समूह द्वारा मध्याह्न भोजन वितरित किया जाता है। गुरुवार को समूह द्वारा मध्याह्न भोजन में दाल-चावल की खिचड़ी भेजी गई थी। सभी बच्चों ने यह खिचड़ी खाई। इसके कुछ देर बाद कुछ बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की। इससे उन्हें डॉक्टर के पास ले गए जहां उनका उपचार किया गया। विद्यार्थियों के नाम कुलदीप, रितेश, दुर्गा, दीपक भूरिया, रितेश डामर, विक्रम भूरिया, शुभम भाभर, रितेश मकवाना, शिशुपाल, रविराज आदि बताए जाते हैं।

ACO ने बच्चों और परिजन से की बात

मामला जानकारी में आते ही एसीओ निर्देश शर्मा सांदीपनी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां सप्लाई की गई खिचड़ी खुद भी खाई। शर्मा ने 6ठी की क्लास टीचर रियंका जैन, 7वीं की बबली डामर और 8वीं के क्लास टीचर मनीष गुजराती, डॉ. बी. एल. मांगरिया, स्व सहायता समूह के संरक्षक गिरीश ठक्कर से बात कर उनके बयान दर्ज किए। इतना ही नहीं उन्होंने सभी प्रभावित विद्यार्थियों तथा उनके परिजन से मोबाइल फोन पर बात की। कुलदीप नामक एक छात्र की मां ने बताया कि बेटे को पेट दर्द हुआ था, डॉक्टर ने उसे दवाई दी है। इसी तरह रितेश के पिता ने कहा कि वे काम करने गए थे। बेटे को परिजन डॉक्टर के पास ले गए थे, अभी ठीक है और खाना खाकर सो रहा है। दुर्गा नाम की एक छात्रा ने बताया की खाने में मिर्ची ज्यादा थी।

अन्य बच्चों ने भी किया यही भोजन, सभी स्वस्थ

इधर, जिला प्रशासन द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि मध्याह्न करब 100 विद्यार्थियों द्वारा किया गया था जिसमें से 14 ने पेट दर्द की शिकायत की थी। उनका उपचार किया गया है। अभी सभी स्वस्थ हैं। विद्यालय में सप्लाई किया गया भोजन अन्य स्कूलों में भेजा गया था लेकिन कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली। उक्त भोजन जिला अधिकारी और विद्यालय के शिक्षक द्वारा भी चैक किया गया था। डॉक्टर ने प्रथमदृष्टया खिचड़ी में मिर्च ज्यादा होने से कुछ विद्यार्थियों को एसिडिटी की शिकायत होने की बात कही है। इसलिए सभी को एसिडिटी नियंत्रित करने वाली दवाई दी गई है।

बड़ा सवाल ?

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सांदीपनी विद्यालय में कक्षा 6ठी के कुल 76 विद्यार्थियों में से 43, 7वीं के 57 में से 31 तथा 8वीं के 47 में से 20 सहित कुल 94 विद्यार्थी उपस्थित थे। इन सभी ने भोजन किया था जिसमें से 14 ने तबीयत बिगडऩे की शिकायत की। भले ही सभी की स्थिति अब सामान्य है फिर भी बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक साथ 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के पीछे क्या वजह हो सकती है। दो-तीन बच्चों को एसिडीटी की बात समझ आती है लेकिन इतने ज्यादा बच्चों को एक ही समय में एसिडिटी की समस्या होना समझ से परे हैं। इसलिए, मामले को इतनी आसानी से नज़रअंदाज करना उचित नहीं होगा।

]]>
Thu, 15 Jan 2026 23:35:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
गूंजे ‘अल्फ़ाज़’ ! साहित्यकार अज़हर हाशमी को विचारों और कविताओं से दी श्रद्धांजलि, उनके रचनात्मक अवदान, मानवीय मूल्यों व कार्यों का स्मरण भी किया https://acntimes.com/professor-azhar-hashmi-birthday-celebrated https://acntimes.com/professor-azhar-hashmi-birthday-celebrated एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रख्यात साहित्यकार, शिक्षक एवं सूफी परंपरा को आगे बढ़ाने वाले प्रो. अज़हर हाशमी का जन्मदिवस उनके निवास स्थान पर गरिमामय साहित्यिक सभा ‘अल्फाज़’ आयोजित कर मनाया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों, रंगकर्मियों, लेखकों एवं उनके शिष्यों ने एकत्र होकर प्रो. हाशमी के रचनात्मक अवदान, मानवीय मूल्यों और सांस्कृतिक समन्वय के कार्यों का स्मरण किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रतन चौहान ने कहा कि प्रो. अज.हर हाशमी ने संस्कृतियों के मध्य सेतु निर्मित करने का ऐतिहासिक कार्य किया। वे केवल भाषा के विद्वान नहीं थे, बल्कि भाषा को गढ़ने वाले सृजनशील व्यक्तित्व थे। सूफी परंपरा के संत-स्वभाव के कारण उनकी रचनाओं में प्रेम, करुणा, समरसता और मानवीय संवेदनाओं की गहरी अभिव्यक्ति मिलती है। अपने आचरण और व्यवहार से उन्होंने सदैव समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान की।

जो भी मिला, प्रो. हाशमी का होकर रह गया

साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने कहा कि रतलाम आने वाला प्रत्येक प्रतिष्ठित साहित्यिक अथवा सांस्कृतिक व्यक्तित्व प्रो. हाशमी से मिले बिना नहीं जाता था। उनसे संवाद के पश्चात जो आत्मिक शांति और सुकून की अनुभूति होती थी, वह विरल थी। उन्होंने अपने शिष्यों को केवल साहित्य ही नहीं सिखाया, बल्कि जीवन जीने की कला, मानवीय मूल्यों की समझ और सत्य के मार्ग पर चलते हुए लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा भी दी।

सूफी चेतना और मानवीय दृष्टि रेखांकित की

युवा साहित्यकार आशीष दाशोत्तर ने हाशमी की सूफी चेतना और मानवीय दृष्टि को रेखांकित करता हुआ भावपूर्ण काव्य-पाठ प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने सराहना के साथ सुना। प्रसिद्ध रंगकर्मी कैलाश व्यास ने उनके साथ बिताए स्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होंने बताया कि हाशमी सर का सान्निध्य सदैव प्रेरक और ऊर्जादायी रहता था।

हाशमी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक

समाजसेवी अदिति दवेसर ने अज़हर हाशमी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन में प्राप्त उपलब्धियों का उल्लेख किया। श्वेता नगर ने प्रो. हाशमी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनकी सरलता, विनम्रता और गहन विद्वत्ता को रेखांकित किया। डॉ. अनिला कंवर ने कहा कि गुरु प्रोफेसर अजहर हाशमी ने सदैव सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह जैसे मूलभूत जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

साहित्य लेखन होगा ऑनलाइन

कथाकार इंदु सिन्हा ने अपने संस्मरणों के माध्यम से हाशमी सर के स्नेहिल स्वभाव, दूरदृष्टि और साहित्यिक प्रेरणा का स्मरण किया। पत्रकार तुषार कोठारी ने हाशमी की समस्त साहित्य लेखन को वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन करने की बात कही। रणजीत सिंह राठौर एवं हरीश पुरोहित ने भी विचार व्यक्त करते हुए प्रो. हाशमी के व्यक्तित्व को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कविताओं को दिए सुर

गायिका संगीता जैन ने गुरु वंदना प्रस्तुत करते हुए अज़हर हाशमी की कविता की संगीतमय में प्रस्तुति दी। संचालन विद्यार्थी परिवार के सतीश त्रिपाठी (एडवोकेट) ने किया। अंत में डॉ. प्रवीणा दवेसर ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारत गुप्ता, अंजना सक्सेना सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

]]>
Thu, 15 Jan 2026 20:00:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
एजुकेशन अलर्ट ! प्राइवेट स्कूलों की मान्यता और नवीनीकरण के आवेदन की आखिरी तारीख 20 जनवरी तक बढ़ी, ऑनलाइन करना होगा आवेदन https://acntimes.com/private-school-accreditation-online-application-deadline-extended https://acntimes.com/private-school-accreditation-online-application-deadline-extended एसीएन टाइम्स @ भोपाल । राज्य शिक्षा केन्द्र, ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत संचालित प्राइवेट स्कूलों की मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सभी अशासकीय विद्यालयों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से मान्यता नवीनीकरण अथवा नवीन मान्यता के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए नियत अंतिम तारीख में बढ़ोतरी की गई है।

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई थी। तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर अब 20 जनवरी 2026 कर दिया गया है।

आवेदन नहीं करने वाले स्कूलों में मानेंगे अवैध

राज्य शिक्षा केन्द्र ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा का अधिकार नियम 11 के उपनियम 4(ग) के तहत यदि कोई स्कूल निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन नहीं करता है, तो उस स्कूल को मान्यता विहीन माना जाएगा और विद्यालय का संचालन शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 18 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा।

]]>
Wed, 14 Jan 2026 23:12:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
टटावत परिवार ने 43 वर्षीय हितेश की पार्थिव देह का किया दान, समाजसेवी काकानी के प्रयासों से संभव हो सकी एक जटिल प्रक्रिया https://acntimes.com/ratlam-hitesh-tatawats-body-donation-has-been-completed https://acntimes.com/ratlam-hitesh-tatawats-body-donation-has-been-completed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के टटावत परिवार के 43 वर्षीय सदस्य हितेशकुमार पिता माणकलाल टटावत का लंबी बीमारी से मंगलवार को निधन हो गया था। परिवार ने चिकित्सा शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए दिवंगत हितेश की पार्थिव देह दान करने का पुनीत कार्य किया। रतलाम के मेडिकल कॉलेज में पार्थिव देह रखने की जगह नहीं होने से उत्पन्न हुई समस्या का समाधान काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव समाजसेवी गोविंद काकानी के अथक प्रयासों से दूर हो सकी।

हितेश का निधन होने पर बड़े भाई कपिल और बहन सोना ने पिता माणकलाल और माता कस्तूरी देवी को देहदान करने के लिए प्रेरित किया। कपिल और सोना ने माता-पिता को देहदान का महत्व बताया गया तो वे अपने जिगर के टुकड़े की पार्थिव देह को मेडिकल कॉलेज को देने के लिए सहमत हो गए। इसी दौरान टटावत परिवार ने समाजसेवी काकानी से संपर्क साधा और हितेश के निधन व उसकी देहदान की इच्छा जताई। जानकारी मिलते ही काकानी रतलाम मंडल रेल चिकित्सा अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने देहदान के लिए डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में संपर्क साधा तो पता चला कि वहां अब पार्थिव देह रखने की जगह ही नहीं है।

सूझ-बूझ से किया समस्या का समाधान

रतलाम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में जगह नहीं होने की समस्या का समाधान काकानी ने अपनी सूझ-बूझ से किया। उन्होंने बिना समय गंवाए मंदसौर के सुंदरलाल पटवा शासकीय मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. शशि गांधी से संपर्क किया। डॉ. गांधी पूर्व में देहदान करवाने के लिए काकानी से निवेदन भी कर चुकी थीं। अतः जानकारी मिलते ही गांधी ने प्रदेश शासन, रतलाम कलेक्टर और जिला रोगी कल्याण समिति के सचिव काकानी के नाम समन्वय करने का पत्र भी जारी कर भेज दिया।

सूर्यास्त से पहले गार्ड ऑफ ऑनर भी हो गया

काकानी को दोपहर करीब 2.00 बजे हितेश के निधन और देहदान के संबंध में सूचना मिली थी। ऐसे में देहदान की प्रक्रिया संपन्न करवाना इतना आसान नहीं था। खासकर तब जब सूर्यास्त से पहले देहदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना जरूरी हो। काकानी हर स्तर पर समन्वय स्थापित करने के प्रयास करते रहे। पहले कलेक्टर को सूचना, वहां से एसपी को और फिर गार्ड ऑफ ऑनर देने वाली टीम को सूचना पहुंची। इसमें काफी वक्त लगा। इस बीच काकानी ने टटावत परिवार से रेलवे अस्पताल में ही पार्थिव शरीर के स्नान और वस्त्र बदलने आदि की प्रक्रिया संपन्न करवाई। तब तक पुलिस विभाग का दल भी वहां पहुंच गया और सूर्यास्त से ठीक 15 मिनट पहले गार्ड ऑफ ऑनर देने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई।

इन्होंने अर्पित किए श्रद्धासुमन

सूर्यास्त के पहले गार्डन ऑफ़ ऑनर देने के लिए हुए प्रयासों में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रेलवे अस्पताल प्रबंधन, पत्रकार एवं समाजसेवियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। देहदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रेलवे अस्पताल की ओर से डॉ. नरेश, पैरामेडिकल स्टाफ, जिला प्रशासन की ओर से रोगी कल्याण समिति सदस्य काकानी, पत्रकार, दिवगंत के परिजन ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव देह को रतलाम जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए गए शव वाहन से रात 8:00 बजे मंदसौर मेडिकल कॉलेज पहुंची।

रतलाम जिले से 3 माह में 6 देहदान

समाजसेवी गोविंद काकानी ने बताया कि बीते 3 माह में जिले से 5 देहदान हो चुके हैं। यह 6ठा देहदान है। रतलाम, मंदसौर और नीमच के शासकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के  प्रैक्टिकल अनुभव के लिए मानव शरीरों की आवश्यकता होती है। ऐसे में देहदान को लेकर मध्य प्रदेश शासन ने गार्ड ऑफ ऑनर देने की जो पहल की है उससे लोगों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

]]>
Wed, 14 Jan 2026 20:31:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रो. अज़हर हाशमी के जन्मदिवस (13 जनवरी) पर विशेष : "मैं चिता की गोद में भी गीत गाना जानता हूं…" &श्वेता नागर https://acntimes.com/professor-azhar-hashmi-birthday-special https://acntimes.com/professor-azhar-hashmi-birthday-special श्वेता नागर

"नाश में निर्माण की वीणा बजाना जानता हूं।

संकटों के मध्य भी मैं मुस्कुराना जानता हूं।

मौत को आना है आए, मुझको उसका भय नहीं।

मैं चिता की गोद में भी गीत गाना जानता हूं।"

ये पंक्तियां साहित्यकार, चिंतक और कवि अज़हर हाशमी जी की हैं। ये केवल काव्य पंक्तियां नहीं हैं बल्कि कह सकते हैं जीवन के अंतिम क्षणों में जिया उनका जीवन दर्शन है। प्रो. हाशमी ज्योतिष शास्त्र के ज्ञाता रहे। दूसरों के भविष्य को पढ़ने वाले हाशमी जी ने अंतिम समय में जब उन्हें घर से अस्पताल के लिए लाया जा रहा था तब उन्होंने स्वयं के लिए भविष्यवाणी करते हुए कह दिया था कि यह उनके जीवन की अंतिम यात्रा रहेगी। 5 जून को जब मैं, स्वयं उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछने अस्पताल गई तब उन्होंने मुझ से कहा कि आज से अधिकतम 4 या 5 दिनों की और मेरी सांसे हैं, और ऐसा ही हुआ।

श्रद्धेय हाशमी सर सूफ़ी परम्परा के संवाहक रहे, और श्रीमद् भगवद गीता के चिंतन को उन्होंने अपने जीवन में उतारा। इसलिए ही वे गीता मनीषी कहे जाते हैं। श्रीमद् भगवद गीता के दूसरे अध्याय में भगवान श्री कृष्ण स्थितप्रज्ञ व्यक्ति के लक्षणों को बताते हुए कहते हैं कि- ऐसा व्यक्ति जो जीवन की विपरीत परिस्थितियों में भी शांत और स्थिर रहता है, वही स्थितप्रज्ञ है।

ऐसे ही स्थितप्रज्ञ अवस्था को प्राप्त श्रद्धेय हाशमी सर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की असहनीय पीड़ा से गुजरते हुए भी अपने मन, बुद्धि, मस्तिष्क और भावनाओं को नियंत्रित और स्थिर रख अंतिम समय में भी शिष्यों से ज्ञान, धर्म, दर्शन और साहित्य पर चर्चा करते रहे। स्वयं उनका इलाज करने वाले डॉक्टर्स भी उनके इस आत्मबल को प्रणाम करते हुए कह रहे थे कि कैंसर की इस अंतिम अवस्था में हाशमी जी के शरीर की आंतरिक प्रणाली ने अधिकांशतः काम करना बंद कर दिया है लेकिन यह हमारे लिए भी आश्चर्य का विषय है कि वे कैसे इतनी मानसिक स्थिरता को बनाए रखे हुए हैं। आत्मीयता और अपनत्व का भाव प्रो. अज़हर हाशमी जी के व्यक्तित्व का चुंबकीय गुण था, इसलिए जो भी उनके सम्पर्क में आया फिर वह हमेशा के लिए उनसे जुड़ गया।

इसका प्रमाण हैं हम सब शिष्य, विद्यार्थी तो लंबे समय से उनके सान्निध्य में रहे, इसलिए हम सभी का हाशमी सर के प्रति श्रद्धा भाव और भावनात्मक जुड़ाव स्वाभाविक था, लेकिन हाशमी सर का इलाज करने वाले डॉक्टर्स भी उनका इलाज करते हुए उनके उदारतापूर्ण व्यवहार से ऐसे प्रभावित हुए कि वे भी उनके प्रति श्रद्धा भाव से भर उठे। ऐसे ही हमारे रतलाम शहर के प्रसिद्द डॉक्टर अरुण पुरोहित जो कि हाशमी सर का इलाज कर रहे थे, जब उन्हें जांच रिपोर्ट्स से मालूम हुआ कि हाशमी सर को कैंसर है तब उन्होंने हाशमी सर की इतने समर्पित भाव से सेवा की कि ऐसा लग रहा था वे हाशमी सर के डॉक्टर नहीं बल्कि पुत्र या शिष्य हों। वे हंसते हुए हम सभी से कहते थे कि आप सब तो हाशमी सर के शिष्य हैं, मैं तो उनसे अभी जुड़ा हूं।

10 जून, सुबह लगभग 11.30 बजे का वह मार्मिक दृश्य जब श्रद्धेय हाशमी सर अपनी अंतिम सांसे ले रहे थे, तब डॉ. पुरोहित उन्हें देखने आए। जैसे ही हाशमी सर ने उन्हें देखा अपने दोनों हाथों को ऊपर उठा लिया। वे कुछ बोल पाने में तो उस समय समर्थ नहीं थे लेकिन उनका भाव साफ झलक रहा था कि वे उन्हें अंतिम बार आशीर्वाद दे रहे हैं, और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। हाशमी सर के इन भावों को कहे बिना डॉ. पुरोहित भी समझ गए और उन्होंने भावुक होकर उन्हें गले लगा लिया। यह मौन संवाद मानो देव और देवदूत के बीच हो रहा था।

हाशमी सर ने अपने जीवन में जो कुछ भी कमाया उसे समाज के लिए ही खर्च किया। कुछ भी संचय नहीं किया। फकीर सा जीवन जिया। इसलिए इलाज के खर्च को लेकर उन्हें चिंता सता रही थी। क्योंकि एक से डेढ़ महीने वे आईसीयू में रहे थे।

तब अपने शिष्यों के लिए जीवन समर्पित करने वाले हाशमी सर के लिए उनके शिष्य, और जिस अस्पताल में वे उपचाररत थे उस अस्पताल के संचालक श्री राजेश मूणत जी ने भी पूरे समर्पण भाव से अपने शिष्य धर्म का निर्वाह करते हुए हाशमी सर को निश्चिंत करते हुए कहा कि मैं जानता हूं आपने अपना पूरा जीवन दूसरों के लिए जिया। आपका मेरे अस्पताल में इलाज करवाना मेरा सौभाग्य है, क्योंकि आप जैसे सूफ़ी संत का मेरे यहां आना हुआ है। आप किसी प्रकार की चिंता न करें, बस यहां से स्वस्थ होकर जाइए।"

शिष्यों के साथ-साथ अपने परिवार के प्रति भी हाशमी सर ने अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वाह किया। उनके भाई श्री मुख़्तार हाशमी और श्री मजहर हाशमी जी ने भी अंतिम समय में अपने बड़े भाई की निष्ठा भाव से सेवा सुश्रुषा की।

यह भी देखें...

हाशमी सर की शिष्या आदरणीय डॉ. प्रवीणा दवेसर ने अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता भाव को व्यक्त करते हुए ‘बलिहारी गुरु’ आपकी पुस्तक प्रकाशित करवाई जिसमें हाशमी सर के शिष्यों ने अपने गुरु के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचारों को व्यक्त किया। इसके साथ ही ‘रूहानियत’ कार्यक्रम के माध्यम से उनके गीतों की संगीतमय प्रस्तुति भी दी गई। उनकी एक और शिष्य नंदिनी सक्सेना द्वारा अपने गुरु की स्मृति में 7 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे समाज में सांप्रदायिक सद्भाव और सौहार्द का संदेश प्रसारित हुआ।

अनिला कंवर, सतीश त्रिपाठी, तुषार कोठारी, हेमंत भट्ट, नीरज कुमार शुक्ला, विजय सिंह रघुवंशी, आरिफ कुरैशी सहित अनेक शिष्यों ने अंतिम समय तक अपने गुरु श्रद्धेय हाशमी सर के लिए समर्पित भाव से अपने दायित्व का निर्वाह किया। हाशमी सर और उनके शिष्यों का आत्मीय संबंध भारतीय संस्कृति की गुरु शिष्य परम्परा का आदर्श उदाहरण है।

आज के इस दौर में जहां संबंध स्वार्थ के धागों में गुंथे होते हैं, वहीं श्रद्धेय हाशमी सर और उनसे जुड़े उनके शुभचिंतकों, शिष्यों के बीच संबंध विश्वास, श्रद्धा और स्नेह की पवित्र डोरी से बंधे हैं। 

]]>
Tue, 13 Jan 2026 01:10:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
साहित्य सृजन : आशीष दशोत्तर के दोहा संग्रह 'तुतलाती आवाज़' का हुआ विमोचन, प्रेरक है बच्चों पर केन्द्रित 700 दोहे लिखना https://acntimes.com/ashish-dashottars-book-tutlati-zubaan-was-launched https://acntimes.com/ashish-dashottars-book-tutlati-zubaan-was-launched एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रचनाकार का बचपन की स्मृतियों को शब्दों में ढालना उसकी रचनात्मक ईमानदारी और जीवन के प्रति अनुराग को व्यक्त करता है। आशीष दशोत्तर ने बच्चों पर केन्द्रित पुस्तक का लेखन कर अपने रचनात्मक दायित्व को निभाया है। यह सराहनीय भी है और प्रेरक भी।

उक्त विचार युवा रचनाकार आशीष दशोत्तर की नई पुस्तक 'तुतलाती आवाज़' के विमोचन अवसर पर वरिष्ठ कवि, अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने व्यक्त किए। जनवादी लेखक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन नन्हे बच्चों कपिल और रोशनी डामर ने किया। प्रो. चौहान ने कहा कि बच्चों पर केन्द्रित 700 दोहे लिखना उनकी बच्चों के प्रति जागरूकता और जीवन से गुम होते जा रहे बचपन को बचाने की पहल है। आज का बचपन तकनीक के क़रीब आ गया है लेकिन अपनों से दूर हो गया है। ऐसे में आशीष का यह कार्य शहर की रचनाधर्मिता में सकारात्मक प्रयोग की तरह अंकित हो गया है।

विश्व पुस्तक मेले में भी है पुस्तक

जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर ने कहा कि निरन्तर सृजन व्यक्ति को परिमार्जित करता है। आशीष भाई की यह सृजन प्रक्रिया उनकी निरन्तरता को दर्शाती है। रचनाकार आशीष दशोत्तर ने कहा कि मेरी रचना प्रक्रिया शहर के वरिष्ठजन के स्नेह से ही निरंतर आगे बढ़ रही है। यह दोहा संग्रह इंक पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित है। इसे नई दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में भी इस वर्ष प्रकाशित पुस्तक की श्रेणी में प्रदर्शित किया गया है। इसमें बचपन के विभिन्न दृश्यों को दोहों के माध्यम से व्यक्त किया गया है। एक ही विषय पर तकरीबन सात सौ दोहे लिखने का प्रयास साहित्यजन को पसंद आएगा, ऐसा विश्वास है।

26वीं पुस्तक है दशोत्तर की

उल्लेखनीय है कि यह आशीष दशोत्तर की 26वीं पुस्तक है। आयोजन में वरिष्ठ हास्य कवि जुझार सिंह भाटी, आई. एल. पुरोहित, डॉ. एन. के. शाह, रवि गेहलोत, मांगीलाल नगावत, कीर्ति शर्मा, विनोद झालानी, सुभाष यादव, चरणसिंह जाधव, गीता राठौर, आशा श्रीवास्तव, रचना चंद्रावत, सपना ठाकुर, मुन्नीबेन, अनीस ख़ान, पंकज व्यास सहित सुधिजन मौजूद थे।

]]>
Tue, 13 Jan 2026 00:05:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
रॉयल कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर मना राष्ट्रीय युवा दिवस, शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने युवाओं को स्वयं पर विश्वास करने के लिए कहा https://acntimes.com/national-youth-day-celebrated-at-royal-college-ratlam https://acntimes.com/national-youth-day-celebrated-at-royal-college-ratlam एसीएन टाइम्स @ ​रतलाम । स्वामी विवेकानंद अंधविश्वास के घोर विरोधी थे। वे चाहते थे कि युवा स्वयं पर विश्वास करें। आज के समय में समाज में जो भी सकारात्मक परिवर्तन आना है, वह युवाओं के माध्यम से ही संभव है।

यह बात साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाल ने कही। वे रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के तहत आयोजन में बोल रहे थे। डॉ. चांदनीवाला ने कहा कि युवाओं को अपने मस्तिष्क के साथ-साथ हृदय और शारीरिक क्षमताओं का शत-प्रतिशत उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने स्वामी जी के साहित्य को पढ़ने की प्रेरणा देते हुए भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का स्वप्न साकार करने पर जोर दिया।

​डिग्री के साथ कौशल भी जरूरी- कार्ल वार्ड

विशिष्ट अतिथि कार्ल वार्ड ने स्वामी जी के दर्शन—वेदों का ज्ञान, शांति और सह-अस्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कौशल विकास (Skill Development) पर जोर देते हुए कहा कि केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को अपने व्यक्तित्व को निखारने और समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। संचालन डॉ. संदीप सिद्ध ने किया। आभार प्रदर्शन छात्र पीयूष देवड़ा ने किया।

ये उपस्थित रहे

इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अनुराग लोखंडे, श्याम कुमार लालवानी, रॉयल कॉलेज से डॉ. आर. के. अरोरा (शिक्षा संकाय), डॉ. अमित शर्मा (वाणिज्य संकाय), डॉ. कल्पना पाटीदार (फार्मेसी संकाय), नीतेश भारद्वाज (नर्सिंग संकाय) सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

]]>
Mon, 12 Jan 2026 23:28:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रो. अज़हर हाशमी के जन्मदिन 13 जनवरी को होगा अल्फ़ाज़ का आयोजन, विद्यार्थी आपित करेंगे अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता https://acntimes.com/alfaz-will-be-organized-on-january-13th-in-memory-of-prof-azhar-hashmi https://acntimes.com/alfaz-will-be-organized-on-january-13th-in-memory-of-prof-azhar-hashmi एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हिंदी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं चिंतक प्रोफेसर अज़हर हाशमी का जन्मदिन 13 जनवरी को साहित्यिक गरिमा और आत्मीय भावों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन उनके शिष्यों, विद्यार्थी परिवार एवं साहित्य मनीषियों द्वारा ‘अल्फ़ाज़’ अज़हर हाशमी से जुड़ी स्मृतियों की शब्दांजलि  के रूप में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का आयोजन प्रो. अज़हर हाशमी के निवास स्थान 32, एमआईजी, इंदिरा नगर, रतलाम में सुबह 10:30 बजे होगा। इस अवसर पर उनके जीवन, साहित्यिक योगदान एवं व्यक्तित्व से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थी, साहित्यप्रेमी एवं उनके निकट सहयोगी अपनी भावनाओं को कविता, संस्मरण, आलेख एवं मुक्त अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।

सिर्फ जन्मोत्सव नहीं, कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर

‘अल्फ़ाज़’ के अंतर्गत यह आयोजन न केवल जन्मदिन का उत्सव होगा, बल्कि एक ऐसे शिक्षक और साहित्यकार के प्रति कृतज्ञता का भाव भी प्रकट करेगा, जिन्होंने अनेक पीढ़ियों को भाषा, संवेदना और संस्कारों से समृद्ध किया है। यह आयोजन सादगी, आत्मीयता और साहित्यिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न होगा, जिसमें शब्द ही सम्मान और श्रद्धा का माध्यम बनेंगे।

]]>
Mon, 12 Jan 2026 22:26:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
फैसला कोर्ट का ! लव जिहाद के आरोपी इमरान का अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, हिन्दू नाम सोनू बता कर दोस्ती की और दुष्कर्म किया https://acntimes.com/anticipatory-bail-application-of-Imran-accused-in-the-love-jihad-has-been-rejected https://acntimes.com/anticipatory-bail-application-of-Imran-accused-in-the-love-jihad-has-been-rejected एसीएन टाइम्स @ रतलाम l हिन्दू नाम सोनू बताकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी इमरान पिता मोहम्मद हुसैन निवासी शहर शहर रतलाम का अग्रिम जमानत आवेदन न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने माना कि आरोपी फरार है और पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। आरोपी पीड़िता को धमकाएगा, उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट की थी कि वह घरेलू काम करती है। उसकी पहचान वर्ष 2020 में आरोपी से हुई थी। इसके बाद उसकी शादी हो गई थी। जून 2023 से वापस आरोपी से बात होने लगी थी। आरोपी ने पीड़िता के पति से उसका तलाक करवाया और उससे कहा था कि- वह उससे शादी करेगा। फिर धीरे-धीरे उसके मोबाइल से मालूम पड़ा कि वह मुस्लिम है। आरोपी ने उसे अपना नाम सोनू बताया था। आरोपी ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

विवाद के बाद दी थी धमकी

आरोपी से उसका विवाद होने पर उसने कहा कि वह पुलिस के पास गई तो जान से खत्म कर दूंगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी इमरान के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले में आरोपी की ओर से अग्रिम जमानत का आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय तृतीय अपर जिला न्यायाधीश बरखा दिनकर ने आवेदन खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें... रतलाम में लव जिहाद ! इमरान ने सोनू बनकर हिन्दू युवती से बनाए संबंध, पति से तलाक भी करवा दिया, अब दे रहा जान से खत्म करने की धौंस, FIR दर्ज

आदेश में यह लिखा न्यायाधीश ने

न्यायाधीश ने अपने आदेश में लिखा कि आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ दिया तो गवाहों एवं पीड़िता को डराने धमकाने की पूर्ण संभावना है। आरोपी घटना दिनांक से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा वारंट भी जारी किया गया है। ऐसी स्थिति में आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभयोजक सतीश त्रिपाठी ने की।

]]>
Mon, 12 Jan 2026 21:22:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
देह व्यापार के अड्डे पर दबिश ! मकान का नाम ‘राम कुटी’ और अंदर चल रहा था गंदा काम, मकान मालिक और पश्चिम बंगाल की युवती सहित तीन गिरफ्तार https://acntimes.com/ratlam-raid-on-a-prostitution-den-three-arrested https://acntimes.com/ratlam-raid-on-a-prostitution-den-three-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने शहर के अलकापुरी स्थित एक मकान में दबिश देकर तीन लोगों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मकान मालिक, उसकी पत्नी और पश्चिम बंगाल की एक लड़की शामिल है। जिस मकान में यह अनैतिक कार्य हो रहा था उसका नाम मालिक ने ‘राम कुटी’ रखा हुआ है। आरोपियों के मोबाइल फोन में कई बंगाल की ही कई अन्य लड़कियों के फोटो तथा आधार कार्ड भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के अलकापुरी क्षेत्र में आईटीआई के पीछे स्थित एक मकान ‘राम कुटी’ में अनैतिक कार्य होता है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने रविवार शाम को एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर मुखबिर द्वारा बताए मकान पर भेजा। यहां उसकी चर्चा मकान के मालिक से हुई। इस दौरान लड़की उपलब्ध करवाने को लेकर दोनों के बीच सौदा तय हुआ। मकान में देह व्यापार होने की पुष्टि होते ही उक्त व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी।  जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम अनैतिक कार्य के अड्डे पर जा धमकी। यहां से पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में मकान मालिक अशोक पिता कमल आडवानी (48), सविता पति अशोक आडवानी (41) तथा एक युवती को हिरासत में लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंची। जहां आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 143 (4) के तहत प्रकरण दर्ज किया। दबिश के दौरान मौके से पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं।

दिल्ली से बुलवाया पश्चिम बंगाल की युवती को

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी दंपत्ति ने उनके द्वारा पश्चिम बंगाल की युवती से देह व्यापार करवाते थे। इसके बदले में ग्राहकों से एक हजार से डेढ़ हजार रुपए तक वसूल किए जाते हैं। जिस युवती को पकड़ा है उसे दिल्ली से बुलवाया था, हालांकि वह पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है। पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है देह व्यापार के इस धंधे में आडवानी दंपति के नेटवर्क में और कितनी लड़कियां शामिल हैं। दरअसल, दबिश के दौरान पुलिस को आरोपी दंपति के मोबाइल फोन से कई अन्य लड़कियों के फोटो और आधार कार्ड भी मिले हैं।

ये शामिल रहे कार्रवाई में

देह व्यापार के अड्डे पर कार्रवाई में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, सब इंस्पेक्टर ध्यानवीर सोलंकी, आरक्षक पवन मेहता, टीना सहित अन्य शामिल रहे।

]]>
Sun, 11 Jan 2026 22:28:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
मालवा मीडिया फेस्ट & 3 : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप आज तीसरे दिन के सत्रों का करेंगे शुभारंभ, शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के नाम होंगे सभी सत्र https://acntimes.com/malwa-media-fest-3-will-conclude-on-january-11 https://acntimes.com/malwa-media-fest-3-will-conclude-on-january-11 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मालवा मीडिया फेस्ट के तीसरे संस्करण के तीसरे दिन (11 जनवरी 2026, रविवार) होने वाले सत्रों उद्घाटन मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। इस दिन शिक्षा, साहित्य और संस्कृति से संबंधित सत्रों का आयोजन होगा। फेस्ट का समापन शाम को पुरस्कार वितरण के साथ होगा।

सक्षम संचार फाउंडेशन द्वारा रतलाम में तीन दिवसीय मालवा मीडिया फेस्ट – 3 का आयोजन स्थानीय होटल उजाला पैलेस की सीता वाटिका में किया जा रहा है। फाउंडेशन की अर्चना शर्मा एवं प्रवीणा दवेसर ने बताया कि प्रथम सत्र में विद्यार्थियों के लिए भारत की भव्यता व सौंदर्य पर रील मेकिंग, निबंध लेखन, ड्राइंग एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। द्वितीय सत्र में एनबीटी की सीनियर परियोजना अधिकारी नीति यादव ‘पीएम ई विद्या’ के तहत पुस्तकों के डिजिटलाइजेशन के बारे में चर्चा करेंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद् एवं सांदीपनी विद्यालय रतलाम के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ‘साइकिल ऑफ़ ग्रोथ’ मॉडल पर विचार व्यक्त करेंगे।

पारंपरिक वेशभूषा के फैशन शो का आयोजन

तृतीय सत्र में भारत की भारत की प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी अबक्का पर नाट्य मंचन तथा मालवा से संबंधित संस्कृति एवं परिधान पर फैशन शो भी होगा। इसके अलावा फेस्ट में स्थानीय कलाकारों द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं, संविधान से जुड़ी जानकारियों की प्रदर्शनी भी देख सकेंगे और पुस्तकें भी खरीद सकेंगे। 

11 जनवरी 2026 के मुख्य आकर्षण

क्रिएटिव आर्ट्स एंड कल्चर

सुबह 11.00 से 11.00 बजे

मीडिया टॉक : स्वस्थ लोकतंत्र में छात्र की भूमिका

सुबह 11.30 से दोपहर 01.00 बजे

लाइव रील मेकिंग कॉम्पिटीशन

दोपहर 02.00 से 02.50 बजे

Author Talk : हाऊ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स आर रिशेपिंग बुक कंजम्पशन बाय नीति वर्मा (सीनियर परियोजना अधिकारी)

दोपहर 02.50 से 3.30 बजे

Cycle of Growth : गजेंद्र सिंह राठौर (अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद् एवं वक्ता, वर्ल्ड स्कूल्स समिट)

दोपहर 3:30 से 4 बजे तक

इन्फ्लुएंसर टाइम

शाम 06.00 से 07.00 बजे

थिएटर हिस्टॉरिकल प्ले : "रानी अब्बक्का" - ट्रिब्यूट टू द फियरलेस क्वीन

शाम 07.00 बजे से

परंपरागत फैशन शो एवं पुरस्कार वितरण

]]>
Sun, 11 Jan 2026 10:59:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
धर्म&संस्कृति : भक्ति की विजय के साथ 5 दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का हुआ विश्राम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल और मंत्री काश्यप हुए शामिल https://acntimes.com/ratlam-nani-bai-ka-mayra-katha-concluded https://acntimes.com/ratlam-nani-bai-ka-mayra-katha-concluded एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कस्तूरबा नगर स्थित बगीचे में मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल द्वारा आयोजित 5 दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का विश्राम शनिवार को हो गया। भक्ति, श्रद्धा और उल्लास पूर्ण वातावरण में हुए आयोजन में कथावाचक पं. अनिरुद्ध मुरारी ने नानी बाई की अडिग भक्ति, प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा और सामाजिक समरसता का भावपूर्ण संदेश दिया। विश्रम दिवस पर आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी शामिल हुए।

विश्राम दिवस के अवसर पर सुबह विधिवत पोथी पूजन किया गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन, कलचुरी कलाल एकता संगठन, कस्तूरबा नगर गरबा समिति, श्री विनायक भक्ति भंडार, मां अंबे गरबा समिति, मनीष नगर समिति, श्रीमाली ब्राह्मण समाज, राठौड़ तेली समाज सहित नगर के विभिन्न समाजों, धार्मिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पोथी पूजन कर कथा की सफलता की कामना की। आयोजक नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा भाजपा नेता मनोज शर्मा ने अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल और मंत्री काश्यप का सम्मान किया।

धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को संस्कार मिलते हैं- खंडेलवाल

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने इस मौके पर कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे नई पीढ़ी में धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रति रुचि एवं ज्ञान बना रहे। खंडेलवाल ने कथावाचक पं. मुरारी को पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा कि मनीषा एवं मनोज शर्मा सदैव धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। इनके प्रयासों से वार्ड में उत्साह, उमंग और सामाजिक सक्रियता बनी रहती है।

भक्ति की विजय का भावपूर्ण संदेश

कथावाचक पं. अनिरुद्ध मुरारी ने पंचम दिवस की कथा में बताया कि नानी बाई के मायरे की कथा केवल पारिवारिक प्रसंग नहीं, बल्कि सच्ची भक्ति, विश्वास और विनम्रता की विजय की कथा है। जब समाज ने नानी बाई को ठुकराया, तब भगवान श्रीकृष्ण स्वयं आगे आकर भक्त की लाज रखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अहंकार मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है, जबकि भक्ति उसे ईश्वर से जोड़ती है। नानी बाई की अटूट भक्ति यह सिद्ध करती है कि प्रभु अपने भक्त को कभी निराश नहीं करते।

भजनों से भक्तिमय हुआ पंडाल

कथा के दौरान प्रस्तुत सुमधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन पर महिलाओं एवं पुरुषों ने भक्ति भाव से नृत्य किया। पूरा पांडाल “जय श्रीकृष्ण” एवं “नानी बाई की जय” के से गूंज उठा। समापन पर भव्य सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजन समिति एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आरती संघ के पदाधिकारी द्वारा की गई। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण एवं नानी बाई के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। प्रसाद का वितरण किया गया।

आयोजकों ने जताया आभार

विश्राम दिवस पर आयोजक मनीषा शर्मा एवं श्री मनोज शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाजों और धर्मप्रेमी नागरिकों के सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो सका। शर्मा दंपती ने कहा कि नानी बाई के मायरे की कथा ने समाज में भक्ति, समरसता और संस्कारों को सुदृढ़ किया है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

]]>
Sun, 11 Jan 2026 10:15:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
खेलो MP यूथ गेम्स : विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धा 14 से एवं जिला स्तरीय 20 जनवरी को, 7 खेलों के खिलाड़ी सीधे राज्य स्तरीय स्पर्धा में होंगे शामिल https://acntimes.com/khel-mp-youth-games-meeting-held-in-ratlam https://acntimes.com/khel-mp-youth-games-meeting-held-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धाओं का आयोजन 14 से 19 जनवरी 2026 तक होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 जनवरी को होगी। विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तर पर कुल 28 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। 7 खेलों के खिलाड़ी सीधे राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे।

यह जानकारी संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशन में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने दी। बैठक का आयोजन कलेक्टर मिशा सिंह एवं एसपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें 28 खेल संघों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि कहां-कहां कौन से खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।

ऐसे करवा सकते हैं पंजीयन

बैठक में सभी खेल संघों के पदाधिकारियों से चर्चा की गई। सभी के सुझाव व मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए। आयोजन संबंधी जानकारियां जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी स्पर्धाओं के लिए https://gms.khelompyg25.com/registration-form लिंक के माध्यम से पंजीयन करवा सकते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी खेल और युवा कल्याण विभाग के नेहरू स्टेडियम रतलाम स्थित कार्यालय पर भी पंजीयन कराया जा सकता है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 22:18:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
ग्रोथ हब फॉर सिटी रीजन : नीति आयोग की आर्थिक सलाहकार ने जानीं रतलाम के समग्र आर्थिक विकास एवं निवेश की संभावनाएं https://acntimes.com/niti-aayog-explored-the-economic-development-and-investment-opportunities-in-ratlam https://acntimes.com/niti-aayog-explored-the-economic-development-and-investment-opportunities-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग द्वारा राज्य में क्षेत्रीय आर्थिक विकास (Regional Economic Development) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से G-Hub (Growth Hub) पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल के अंतर्गत भोपाल आर्थिक क्षेत्र (BER) एवं इंदौर आर्थिक क्षेत्र (IER) को विकास के प्रमुख इंजन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत औद्योगिक, अवसंरचनात्मक, मानव संसाधन एवं संस्थागत क्षमताओं का समेकित आकलन कर दोनों क्षेत्रों के लिए इकनॉमिक प्लान तैयार किया जा रहा है।

इस संबंध में आज कलेक्टर कार्यालय रतलाम में कलेक्टर मिशा सिंह की उपस्थिति में जिला स्तरीय बैठक में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विजन-2047 एवं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (DMIC) के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों को दृष्टिगत रखते हुए रतलाम जिले की विकास संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नीति आयोग भारत सरकार की आर्थिक सलाहकार एना रॉय ने बताया कि नीति आयोग द्वारा वर्ष 2023 में शहरी नियोजन हेतु “ग्रोथ हब फॉर सिटी रीजन” की नई अवधारणा प्रारंभ की गई है। वर्तमान में भोपाल एवं इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन की योजना तैयार की जा रही है, जिसमें रतलाम जिला इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन में महत्वपूर्ण घटक है।

‘रतलाम जिले की औद्योगिक एवं निवेश संभावनाएं’

कलेक्टर सिंह ने बताया कि इंदौर ग्रोथ हब में रतलाम जिले को सम्मिलित किया गया है। इसमें रतलाम-नागदा एवं शाजापुर-देवास निवेश क्षेत्र आगामी औद्योगिक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। नवकरणीय ऊर्जा विण्ड एवं सौलर उर्जा की जिले में अपार संभावनाएं हैं।

कलेक्टर ने कहा- ऐसे बढ़ेंगी निवेश की संभावनाएं

  • उद्योगों की ऊर्जा की आवश्यकताओं को देखते हुए आगामी 10 वर्षों के लिए योजना बनाई जाए।
  • औद्योगिक क्षेत्र के लिए जिले में लैब, रिसर्च इंस्टीट्यूट को आईआईटी से लिंक किया जाए।
  • उद्योगों में ट्रीटमेंट प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एजुकेशन, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, होटल, कमर्शियल इंटीग्रेटेड हाउसिंग की योजना को ध्यान में रख कर शहर के विकास के लिए योजना बनाई जाए।
  • इण्डस्ट्रियल एरिया सिटी से बाहर एकीकृत विकास के साथ विकसित किए जाएं।
  • इण्डस्ट्रियल एरिया को फोकस करते ट्रान्सपोर्ट के लिए रोड, रेलवे एवं व्हीकल प्रस्तावित करें।
  • आईटीआई में क्षेत्र में लगने वाले उद्योग की आवश्यकता के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाए ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करते ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो पाए।
  • हाउसिंग बोर्ड एवं रतलाम विकास प्राधिकरण आगामी 10 वर्षों के लिए शहर की आबादी की आवश्यकता के अनुसार आवास निर्माण का प्लान बनाएं।
  • उद्योगों में आपदा प्रबंधन सिस्टम एक्टिव एवं अपडेट करवाएं।

‘समन्वित विकास पर हुई चर्चा’

बैठक में उद्योगों से संबंधित नियामक अड़चनों, भूमि उपलब्धता, पर्यावरणीय चुनौतियों एवं कौशल अंतर को दूर करने हेतु समन्वित प्रयासों पर चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर औद्योगिक विकास एवं जिले में अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों को समन्वित करते हुए विकास की कार्य योजना नीति आयोग को भेजने के निर्देश दिए गए। जिला योजना अधिकारी बी. के. पाटीदार ने सभी का स्वागत किया और आभार प्रदर्शन भी किया।

ये उपस्थित रहे

इस दौरान नीति आयोग के सहयोगी सदस्य अरुणोदय, अक्षत ठाकुर, मृदूद कारिमी, दीपक राणा, निहारिका गुप्ता, सार्थक कुमार, प्रशासनिक अधिकारियों में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एडिसनल एसपी विवेक लाल, नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना, डूडा के परियोजना अधिकारी अरुण पाठक सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 21:29:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
2500 प्रतिभाओं का सम्मान ! एक बच्चे की शिक्षा की चिंता कर लें तो होगा चारधाम यात्रा से बड़ा काम, चेतन्य जी की प्रेरणा से देश&प्रदेश में हो रहे जनहित के कई काम& खंडेलवाल https://acntimes.com/2500-talented-individuals-honored-by-the-chaitanya-kashyap-foundation https://acntimes.com/2500-talented-individuals-honored-by-the-chaitanya-kashyap-foundation चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में 2500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री एवं फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने की। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे। संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, उज्जैन विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, आयोजन समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा एवं निर्मल लुनिया मंचासीन रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने इस मौके पर कहा कि लोग कई बार बढ़े आयोजन, भंडारे करते हैं, लेकिन यदि हर व्यक्ति गरीब बच्चों की चिंता कर ले कि इनकी शिक्षा कैसे होगी? इनमें प्रतिभा है तो उसे कैसे आगे बढ़ाएंगे? यदि एक बच्चे की सेवा भी कर ले तो चारधाम की यात्रा से बढ़ा काम होगा। रतलाम में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन व टीम ऐसा ही सुंदर आयोजन कर रही है। 2500 बच्चों एवं पालकों को बुलाकर उनका सम्मान करने का काम अनुपम है। मंत्री काश्यप के कार्य अनुकरणीय है।

‘...तो देश-दुनिया के नक्शे में सबसे आगे होगा रतलाम’

खंडेलवाल ने कहा कि काश्यप शिक्षा हेतु बच्चों का कार्यक्रम वर्षों से कर रहे हैं। सरकार ने शायद उनसे ही प्रेरणा लेकर लैपटॉप बांटने का काम किया। खेलकूद के लिए भी वे खेल मेला कर रहे हैं, जिससे  सरकार भी खेलों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने अहिंसा ग्राम में गरीबों के मकान बनाए, उसके बाद प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास की परिकल्पना की। वे उम्मीद करते हैं कि जनप्रतिनिधि हो, व्यवसायी हो सभी एक न एक काम समाज के लिए जरूर करे। ऐसा होता है तो रतलाम देश दुनिया के नक्शे पर सबसे आगे होगा।

रतलाम के निवेश क्षेत्र में 10 वर्ष में एक लाख करोड़ के निवेश आएंगे- चेतन्य काश्यप

कैबिनेट मंत्री एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने कहा कि हमने जब यह समारोह प्रारंभ किया, तब 1600 बच्चे थे लेकिन इस वर्ष यह संख्या 2540 तक पहुंच गई है। समारोह में 93 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 121 बच्चे मंचासीन हैं। बच्चों के बौद्धिक स्तर का विकास निरंतर गति की ओर है और इसके लिए स्कूल संचालक व अभिभावक धन्यवाद के पात्र हैं। बीते वर्षों में रतलाम में युवाओं के लिए कई अवसर निर्मित हुए हैं। निवेश क्षेत्र में आगामी दस वर्ष में एक लाख करोड़ का निवेश आएगा, जिससे बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आज ये आवश्यक है कि जो पौध हमारे सामने आई है वह संपूर्ण विकास की ओर आगे बढ़े, संस्कार, परिवार के प्रति जवाबदारी और समाज के प्रति जवाबदेही बने।

‘सप्ताह में एक दिन बच्चों के साथ बैठें और संवाद करें’

मंत्री काश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 100वें साल में पंच परिवर्तन की बात कही है, उनमें महत्वपूर्ण कुटुम्ब प्रबोधन है। अभिभावक सप्ताह में एक दिन 10-15 मिनट परिवार और बच्चों के साथ बैठे, उन्हें आदेश न दें, बच्चों से संवाद करें कि वे क्या चाहते हैं, इससे बढ़ा बदलाव समाज में आता है। सभी सुबह जब प्रभु का स्मरण करते हैं, उस समय एक मिनट बच्चे के लिए सोचेंगे, तो निश्चित मानिए बच्चों का भविष्य उज्जवल बनेगा।

विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ें- सुरेश आर्य

संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभा को प्रोत्साहित करने काम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन कर रहा है। मंत्री काश्यप हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ काम करते हैं। विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। असफल विद्यार्थियों को भी निराश होने की जरूरत नहीं है, वे भी प्रयास करें तो सफल होंगे। जिला प्रभारी प्रदीप पांडे ने कहा कि काश्यप रतलाम के साथ प्रदेश में भी परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं। वे शासन स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

11 वर्ष में 20 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मानित

जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मंत्री काश्यप बीते 11 वर्षों से लगातार रतलाम की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं। खेलों में खेल चेतना मेला के माध्यम से यह काम करते हैं। स्वागत भाषण में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने बताया कि बीते 11 वर्षों से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा है। इसमें अब तक 20 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान हो चुका है। पुरस्कार स्वरूप सभी को रिस्ट वाच व शील्ड प्रदान की जाती है। आरंभ में प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के सलाहकार निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनंद जैन आदि ने स्वागत किया। संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार निर्मल लुनिया ने माना।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 21:04:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
संगोष्ठी । हिन्दी वैश्विक स्तर की भाषा के रूप में स्थापित है& डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला https://acntimes.com/a-seminar-was-organized-on-world-hindi-day https://acntimes.com/a-seminar-was-organized-on-world-hindi-day एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हिन्दी विश्व में अपनी विकास यात्रा के दौरान निरंतर शिखर की ओर उत्तरोत्तर अग्रसर हो रही है। परिवार के संस्कार एवं वातावरण अच्छा रहता है तो हमारे बच्चे विदेशों में भी भारतीय संस्कृति को भी नहीं भूलते और अपने आचरण और व्यवहार में हिन्दी को उपयोग में लाते हैं। हिन्दी की इन्ही विशिष्टताओं के कारण विश्व में अपना कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

यह बात शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने साहित्यिक संस्था अनुभूति के तत्वावधान में नूतन साहित्यिक कार्यक्रम की श्रृंखला में विश्व हिन्दी दिवस (10 जनवरी 2026) के उपलक्ष्य में नृसिंह मंदिर नागरवास में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कही। चिंतक एवं विदुषी शिवकांता भदौरिया ने देवनागरी लिपि वर्णमाला के एक-एक स्वर-व्यंजन की ऐतिहासिकता के साथ तर्क एवं तथ्य सहित अपनी बात रखी। उन्होंने हिन्दी को वैदिक एवं संस्कृत भाषा से जोड़ते हुए हिन्दी का महत्व प्रतिपादित किया।

हिन्दी की विकास यात्रा की महत्ता रेखांकित

डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन स्मृति शोध संस्थान की निदेशक डॉ. शोभना तिवारी ने कहा कि श्री गणेश अथर्वशीर्ष में देवनागरी लिपि की सारी विशेषाएं ध्वनित होती हैं। विश्व में हिन्दी अपनी वैज्ञानिकता और सरलता के कारण उच्च स्तर पर स्थापित हो रही है। वरिष्ठ गीतकार हरिशंकर भटनागर ने हिन्दी साहित्य के विभिन्न कालखंडों का वर्णन करते हुए हिन्दी की विकास यात्रा की महत्ता को रेखांकित किया। दिनेश कुमार जैन एवं अशोक मेहता ने हिन्दी के उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणादायी विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

हिन्दी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि समीक्षक प्रणयेश जैन ने कहा कि हिन्दी का किसी भाषा से बैर नहीं है। हिन्दी अपने गौरवमयी इतिहास के आधार पर विश्व में मान्य होती रही है और भविष्य में भी ऊंचाई पर पहुंचेगी। आज हिन्दी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। आपने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि कवि गोष्ठियों में समीक्षा आलोचना को हाशिये पर रख दिया गया है जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। समालोचना से ही रचनाओं में निखार आता है।

180 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है हिंदी, होते हैं शोध कार्य

संस्था अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार ने विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए कहा कि 11वीं शताब्दी से हिन्दी में नए-नए रूप परिवर्तन होते रहे और हिन्दी साहित्य के प्रमुख साहित्यकारों ने अपने स्तर से वैश्विक भाषा के रूप में स्थापित करने के लिए कई प्रयास किए हैं। उसी का यह सफल परिणाम है कि आज हिन्दी विश्व के करीब 180 विश्वविद्यालयों में पठन-पाठन एवं शोध कार्य हो रहा है। हिन्दी जनसंचार क्रांति के कारण इंटरनेट, सॉफ्टवेयर, याहू, गूगल, एमएसएम सब हिन्दी में उपयोग हो रहे हैं। यह हिन्दी की सबसे बड़ी सफलता है। कार्यक्रम में रामचन्द्र फुहार, शिवराज जोशी, कैलाश वशिष्ठ, श्याम सुंदर भाटी, रामचन्द्र गेहलोत (अम्बर), प्रकाश हेमावत आदि उपस्थित रहे। आभार मुकेश सोनी ने प्रकट किया।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 20:27:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता ! श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने जाने नियम और अपने कानूनी अधिकार https://acntimes.com/a-legal-literacy-and-awareness-camp-was-organized-at-ssit https://acntimes.com/a-legal-literacy-and-awareness-camp-was-organized-at-ssit एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रतलाम में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्पेशल रेलवे जज अतुल यादव और जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज पवई रहे।

शिविर के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, मौलिक अधिकार, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, रेलवे स्टेशन के नियमों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता समाज को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में कानून के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। 

 

]]>
Sat, 10 Jan 2026 20:08:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
VB&G RAM&G योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर और तकदीर, विकसित होंगे आजीविका के स्थायी स्त्रोत, गांव में मिलेगा रोजगार& हेमंत खंडेलवाल https://acntimes.com/vb-g-ram-g-will-transform-the-image-and-destiny-of-villages-hemant-khandelwal https://acntimes.com/vb-g-ram-g-will-transform-the-image-and-destiny-of-villages-hemant-khandelwal भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को रतलाम में मीडिया से कहा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G RAMG) योजना गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य करेगी। इसके जरिए राज्य सरकार पंचायतों और गांवों में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों की आजीविका के स्थायी स्रोत विकसित करेगी। इसमें ऐसा प्रावधान है कि फसलों की बुवाई-कटाई के समय खेती के लिए मजदूर मिल सकें। मजदूरों को 125 दिन रोजगार की गारंटी तो वीबी-जी रामजी योजना के तहत है ही, 60 दिन खेतों में मजदूरी भी मिलेगी। मजदूरों को 185 दिन का रोजगार गांवों में मिल सकेगा। गांवों के विकास के हिसाब से योजना बनाकर कार्य करेंगे।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को एक स्थनीय मैरिज गार्डन में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) के संबंध में विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस पर कार्य हो रहा है। इस योजना में तनिक भी भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी के विचारों को साकार करने का कार्य कर रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में क्रांति लाएगी वीबी-जी रामजी योजना

भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि वीबी-जी रामजी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में क्रांति लाएगी। योजना में रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में मजदूरी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है। नई योजना में ग्राम पंचायतों को परिवार का पंजीयन और रोजगार गारंटी का अधिकार दिया गया है। नई योजना में राज्यों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिसका सीधा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों को होगा। ग्राम पंचायतों, गांवों में विकास के साथ निर्माण कार्य भी कराए जा सकेंगे। कई ऐसे कार्यों को नई योजना में शामिल किया गया है, जो पहले की योजना में नहीं थे। पहले यह योजना नरेगा थी, बाद में बदलाव कर महात्मा गांधी, नरेगा योजना किया गया। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीरो टॉलरेंस पर कार्य करते हुए मजदूरों के उपस्थिति को डिजिटलीकरण के साथ मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। नए प्रावधानों से गांवों में अधोसंरचना का विकास होगा।

महात्मा गांधी जी का जितना सम्मान भाजपा कर रही है, उतना सम्मान किसी पार्टी ने नहीं किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जितना सम्मान महात्मा गांधी जी का करती है, उतना सम्मान किसी भी राजनीतिक दल ने कभी नहीं किया। महात्मा गांधी जी कहते थे कि भारत गांवों में बसता है। भारत का असली विकास तभी संभव है, जब गांवों का विकास हो। प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज, स्वदेशी की परिकल्पना को साकार करने के लिए ही वीबी-जी रामजी योजना लेकर आए हैं। मजदूरों को गांव में रोजगार मिलने से आय गांव में ही रहेगी, जिससे स्थानीय बाजार और अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। भाजपा सरकार की नीतियों के अनुरूप, योजना में पारदर्शिता, समयबद्ध क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक सीधा लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।

ये उपस्थित रहे

पत्रकार-वार्ता में प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, महापौर प्रहलाद पटेल, जी राम जी टोली संयोजक महेश सोनी, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी एवं सह प्रभारी नीलेश बाफना मंचासीन रहे।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 19:56:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्वामी विवेकानंद के जयंती (युवा दिवस) पर 12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण होगा https://acntimes.com/a-mass-surya-namaskar-will-be-held-in-ratlam-on-january-12 https://acntimes.com/a-mass-surya-namaskar-will-be-held-in-ratlam-on-january-12 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस (युवा दिवस) पर 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। यह आयोजन जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में होगा। जिला स्तरीय आयोजन रतलाम के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को सुबह 9.00 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों का एकत्रीकरण होगा। सभी विद्यार्थी सूर्य नमस्कार के लिए पंक्तिबद्ध होंगे। 9.20 बजे मुख्य अतिथि तथा अन्य जनप्रतिनिधियों का आगमन होगा। शिक्षण संस्थाओं में सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानन्द का रिकॉर्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद रेडियो प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ प्रसारित होगा।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 19:25:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
पूरा हुआ इंतजार ! 2500 मेधावी विद्यार्थियों को आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे सम्मानित, 121 विद्यार्थियों को मंच पर मिलेगा स्थान https://acntimes.com/ratlam-2500-meritorious-students-were-honored-today https://acntimes.com/ratlam-2500-meritorious-students-were-honored-today चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के आयोजन में 2500 मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को विधायक सभागृह बरबड़ में होगा। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे। अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे। समारोह में करीब 2500 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित होंगे।

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। 93 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 121 मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे।

बता दें कि, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

यह मिलेगा पुरस्कार में

सभी मेधावी विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में रिस्ट वाच एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थी अपने कूपन साथ लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे।

इन्होंने की अपील

समिति के सर्व शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनंद जैन ने समस्त मेधावी विद्यार्थी एवं उनके परिजन से सम्मान समारोह में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 00:34:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रथम आगमन ! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को रतलाम के एक दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न आयोजनों और बैठकों में शामिल होंगे https://acntimes.com/bjp-state-president-hemant-khandelwal-will-be-in-ratlam-on-january-10 https://acntimes.com/bjp-state-president-hemant-khandelwal-will-be-in-ratlam-on-january-10 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 10 जनवरी 2026 को एक दिवसीय प्रवास पर रतलाम आ रहे हैं। वे यहां चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह सहित अन्य आयोजनों और बैठकों में शामिल होंगे।

प्रथम नगर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार एवं मंचों से भव्य स्वागत होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, अनीता चौहान, एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आत्मीय स्वागत करने की अपील की है।

ऐसे पहुंचेंगे रतलाम

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 10 जनवरी को सुबह 10:00 बजे सड़क मार्ग से रतलाम पहुंचेंगे। सातरुंडा, सरवड़, धराड़ व सालाखेड़ी, होते हुए वे शहर में आएंगे। यहां महू रोड, मित्र निवास रोड, दो बत्ती, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैण्ड, राम मंदिर, सैलाना रोड होते हुए बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पहुंचेंगे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भाजपा मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ तथा पदाधिकारियों द्वारा खंडेलवाल का स्वागत किया जाएगा।

यह रहेगा शेड्यूल

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल एक दिवसीय प्रवास के दौरान सुबह 11:30 बजे से दोपहर 01:15 तक विधायक सभागृह में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात भाजपा के बूथ अध्यक्ष के निवास पर भोजन करने जाएंगे। दोपहर 02:15 बजे मे सैलाना रोड स्थित अतिथि गार्डन मे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात अतिथि गार्डन में ही दोपहर 03:00 बजे भाजपा जिला बैठक, दोपहर 04:15 बजे VB-G-RAM-G जनजागरण अभियान बैठक एवं शाम 07:00 बजे सोशल मीडिया, आई.टी.टीम एवं मन की बात टोली की बैठक को संबोधित करेंगे।

]]>
Fri, 09 Jan 2026 23:47:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
कला&संस्कृति ! मालवा मीडिया फेस्ट&3 का शुभारम्भ आज, संविधान आधारित प्रदर्शनी लगेगी, कबीर भजन नाइट में पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया देंगे प्रस्तुति https://acntimes.com/malwa-media-fest-3-begins-today-in-ratlam https://acntimes.com/malwa-media-fest-3-begins-today-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सक्षम संचार फाउंडेशन (Saksham Sanchar Foundation) द्वारा मालवा मीडिया फेस्ट के तीसरे संस्करण का शुभारम्भ 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को हो रहा है। मीडिया, कला और संस्कृति के इस बड़े उत्सव में पत्रकार, कलाकार, छात्र और सृजनकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान कबीर भजन, फैशन शो, राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चाएँ, लाइव रील-मेकिंग और स्टोरीटेलिंग जैसे कार्यक्रम होंगे। इसका लक्ष्य रचनात्मकता और मीडिया की जिम्मेदारी बढ़ाना है।

आयोजन रतलाम शहर के स्टेशन रोड स्थित उजाला पैलेस होटल में हो रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में कला, संस्कृति, साहित्य सहित अन्य विदाओं का संगम देखने को मिलेगा। प्रारम्भ में पहले दिन 9 जनवरी को युवाओं को अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली भाभरा की यात्रा करवाई जाएगी। इस दौरान उन्हें मालवा की देशभक्ति और बलिदान की परम्परा से परिचित कराया जाएगा। इसी दिन शाम को संविधान आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। काकोरी कांड पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इसके बाद प्रमुख आकर्षण होगी कबीर भजन नाइट रहेगी, जिसमें प्रसिद्ध लोकगायक पदमश्री प्रहलाद टिपानिया प्रस्तुति देंगे।

कल यह होगा

देश की प्रसिद्ध हस्तियाँ राष्ट्रीय सुरक्षा, सेना के अभियानों, संघ की सौ वर्ष की यात्रा, आदि गुरु शंकराचार्य जी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखेंगे। इसमें दुनिया के बेस्ट स्नाइपर लक्की बिस्ट भी शामिल होंगे। समिति के सदस्यों ने नगर के नागरिकों से इस अनूठे आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।

प्रमुख आकर्षण एक नजर में

  • प्रसिद्ध हस्तियाँ: बॉलीवुड और OTT जगत के कलाकार, पत्रकार, और इनोवेटर शामिल होंगे।
  • ज्ञानवर्धक सत्र : 'नया भारत - नया मीडिया', राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा, और 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे विषयों पर बातचीत।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम : प्रहलाद टिपानिया द्वारा कबीर भजन, थिएटर प्रदर्शन और संगीत।

  • रचनात्मक प्रतियोगिताएँ : लाइव रील-मेकिंग प्रतियोगिता और स्टोरीटेलिंग सेशन।
  • फैशन शो : पारंपरिक भारतीय और आधुनिक फैशन का संगम, सौम्या पांडेय 'फेस ऑफ द शो' होंगी।
  • हैंडमेड स्टॉल्स: स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के लिए एक मंच। 
]]>
Fri, 09 Jan 2026 07:03:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
सिखेड़ी की आंगनवाड़ी में नहीं पहुंचा मध्याह्न भोजन तो बच्चों को खिलाए मुरमुरे, स्व&सहायता समूह की 2 दिन के भोजन नाश्ते की राशि कटेगी https://acntimes.com/ratlam-children-were-fed-puffed-rice-at-the-anganwadi-center https://acntimes.com/ratlam-children-were-fed-puffed-rice-at-the-anganwadi-center एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सिखेड़ी गांव की आंगनबाड़ी में मध्याह्न भोजन भेजने के मामले में लापरवाही सामने आई है। यहां भोजन उपलब्ध नहीं होने पर बच्चों को मुरमुरे (परमल) खिलाने पड़े। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्व-सहायता समूह का दो दिन के नाश्ते और भोजन का पैसा काटने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार सिखेड़ी स्थित आंगनबाड़ी में बच्चों को थाली में मुरमुरे परोसे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि यहां सरस्वती स्व-सहायता समूह की भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है लेकिन समूह ने दो दिन से न तो नाश्ता भेजा और न ही मध्याह्न भोजन। इससे यहां पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने अपने पैसों से मुरमुरे मंगवाकर बच्चों को खिलाए। यह मामला संज्ञान में आने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने संबंधित समूह का दो दिन का नाश्ते और खाने का पैसा काटने का आदेश जारी किया है।

दो दिन तक नहीं भेजा भोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बुधोलिया ने बताया कि सिखेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 5 एवं 6 जनवरी 2026 को पोषण आहार नहीं मिलने की सूचना मिली थी। इसकी जांच करने पता चला कि सरस्वती स्व-सहायता समूह सिखेड़ी द्वारा दो दिन से आंगनवाड़ी केंद्र पर नाश्ता व भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे समूह की 2 दिनों की नाशता एवं भोजन की राशि काटी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

]]>
Thu, 08 Jan 2026 00:09:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
फिक्र आम ग्राहक की ! अभा ग्राहक पंचायत ने दूध के दाम में वृद्धि रोकने के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा& दाम बढ़ाने का आधार सही नहीं https://acntimes.com/ratlam-milk-prices-increased-grahak-Panchayat-protests https://acntimes.com/ratlam-milk-prices-increased-grahak-Panchayat-protests एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से भेंट कर उन्हें 1 जनवरी 2026 से दूध की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ग्राहक पंचायत ने ज्ञापन में बताया की जिले में मानसून में सामान्य से अधिक वर्षा होने के कारण वर्तमान में हरे चारे और पशु आहार की कोई समस्या नहीं है। इसके बावजूद चारे के मूल्य में वृद्धि का हवाला देकर दूध की कीमतें बढ़ने से आम उपभोक्ता की जेब पर भार बढ़ गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में बताया कि रतलाम शहर में फैट आधारित दूध का वितरण नहीं किया जाता है। उपभोक्ताओं से पैसे लेने के पश्चात भी अमानक स्तर का दूध कई जगह वितरित किया जा रहा है। इन्हीं गतिविधियों पर अंकुश लगाने व दूध की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि को रोकने के लिए पहल करने की आवश्यकता है। दूध कीमतों में वृद्धि करने से पहले ग्राहक को भी विश्वास में लिया जाए।

मिला सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

कलेक्टर से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पशु एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. नवीन शुक्ला से भेंट की। उनसे भी दूध के मूल्य में की गई वृद्धि रोकने को लेकर चर्चा की गई। डॉ. शुक्ला ने शीघ्र ही इस विषय में सकारात्मक कार्यवाई करने का आश्वासन दिया।

ये उपस्थित रहे

ज्ञापन देते समय अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रान्त के उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे, चैतन्य शर्मा, विजय शर्मा, सत्येंद्र जोशी, कमलेश मोदी, संजीव राव, डॉ. प्रदीप जैन, चरण सिंह पंवार, कमरुद्दीन मुगल, श्रवण सिंह आदि उपस्थित रहे।

]]>
Wed, 07 Jan 2026 22:48:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
निरीक्षण : कलेक्टर ने निर्माणाधीन सांदीपनी विद्यालय का लिया जायजा, निर्माण कार्य जून 2026 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश https://acntimes.com/collector-inspected-the-under-construction-sandipani-school-ratlam https://acntimes.com/collector-inspected-the-under-construction-sandipani-school-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर मिशा सिंह ने बुधवार को रतलाम के निमार्णाधीन सांदीपनी विद्यालय रतलाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल भवन, खेल मैदान, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य जून 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने स्कूल भवन में शासन द्वारा स्वीकृति अनुसार फर्नीचर की डिमांड तत्काल भेजने, विद्यार्थियों के लिए मुख्य सड़क से स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क बनवाने, स्कूल में फायर एनओसी इत्यादि के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री मटेरियल की टेस्ट रिपोर्ट एवं कम्पोजीशन का जायजा भी लिया। उन्होंने डीपीआर, विद्युत टेस्ट, पेयजल टेस्ट रिपोर्ट, स्वीकृति आदेश, निर्माण सामग्री मटेरियल की टेस्ट रिपोर्ट एवं भवन का मैप ब्ल्यूप्रिन्ट जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य को अपने कार्यालय में रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, प्राचार्य सांदीपनी स्कूल संध्या वोरा को कार्यों का सतत् निरीक्षण कर निगरानी में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पीआईयू के कार्यपालन यंत्री सचिन हरित सहित निर्माण कार्य से संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार इत्यादि उपस्थित थे।

]]>
Wed, 07 Jan 2026 20:57:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में घंटे की गूंज ! सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस ने बजाया घंटा, इंदौर के मृतकों को श्रद्धांजलि दी, मंत्री काश्यप के निवास का घेराव करने बढ़े तो पुलिस हिरासत में ले लिया https://acntimes.com/ratlam-congress-rang-bell-paid-tribute-to-the-deceased-of-indore https://acntimes.com/ratlam-congress-rang-bell-paid-tribute-to-the-deceased-of-indore एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंदौर के भागीरथपुरा में हुई घटना और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के ‘घंटा’ वाले बयान ने कांग्रेस को मुद्दा दे दिया है। रतलाम में मंगलवार को शहर कांग्रेस ने सरकार को जगाने के लिए ‘घंटा बजाओ आंदोलन’ किया। कार्यकर्ताओं ने इंदौर में दूषित पानी के कारण जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। वे रैली के रूप में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने रास्ते में ही 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। उधर, विधायक निवास पर कड़ी सुरक्षा के कारण स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलना पड़ी।

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहीद चौक पर एकत्र हुए थे। यहां उन्होंने काफी देर तक घंटा बजाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने इंदौर में दूषित पानी से हुई लोगों की मौत को शर्मनाक घटना बताया और उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। प्रदर्शनकारियों ने पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कड़ी आपत्ति भी जताई। इसके बाद कार्यकर्ता शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के स्टेशन रोड स्थित निवास का घेराव करने के लिए रैली के रूप में आगे बढ़े।

बीच में ही रोक कर भेजा थाने

कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में आगे बढ़ रहे थे लेकिन उन्हें पुलिस ने लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए बेरिकेड हटाने का काफी प्रयास किया। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अन्य रास्तों से होते हुए दिलबहार चौराहे तक जा पहुंचे। हालांकि, वे मंत्री के निवास तक नहीं पहुंच सके, पुलिस ने उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया।

कहां से किसे लिया हिरासत में, किस थाने भेजा

लोकेंद्र टॉकीट चौराहा क्षेत्र से कांग्रेस नेता महेंद्र कटारिया, शैलेंद्र सिंह अठाना, इक्का बेलूत, जोएब आरिफ, एडवोकेट सतीश पुरोहित, मंसूर अली पटोदी, राकेश झालानी, भास्कर राव, इकरार चौधरी, सुरेश राठौड़, अफजल, मेहमूद खान, प्रदीप राठौड़ एवं महिला पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को चकमा देकर दिलबहार चौराहा पहुंचे पूर्व महापौर पारस सकलेचा, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सैयद वुसत जैदी, इमरान मोयल, इम्तियाज शेख (बी) सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत लिया गया। प्रदर्शकारियों को पुलिस वाहन में बैठाकर बिलपांक और शिवगढ़ थाने ले जाया गया।

]]>
Tue, 06 Jan 2026 22:06:30 +0530 Niraj Kumar Shukla