WWW.ACNTIMES.COM & : भोपाल https://acntimes.com/rss/category/Bhopal WWW.ACNTIMES.COM & : भोपाल en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA बड़ा निर्णय ! लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को भेंट करेगा लाभांश, MSME मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय https://acntimes.com/mp-small-industries-corporation-will-present-dividend-to-the-cm https://acntimes.com/mp-small-industries-corporation-will-present-dividend-to-the-cm एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम अपने संचित लाभ में से जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लाभांश के रूप में राशि भेंट करेगा। एमएसएमई मंत्री एवं निगम के अध्यक्ष चेतन्य कुमार काश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम मुख्यालय पंचानन भवन में हुई संचालक मंडल की 294वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह और निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सबसे पहले बैठक पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण और पालन प्रतिवेदन की पुष्टि की गई। इस दौरान ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा भी गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए आगामी वित्त वर्ष में बड़ी मात्रा में कार्य आदेश जारी करेगा।

रिक्त पदों की भर्ती होगी

संचालक मंडल ने प्रबंध संचालक से कहा है कि वे कर्मचारी चयन मंडल से समन्वय कर प्रबंधक आदि के रिक्त पदों पर भर्ती सुनिश्चित करवाएं। इस दौरान रैंप गतिविधियों की अद्यतन स्थिति से संचालक मंडल को अवगत करवाया गया। इस दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मध्यप्रदेश शासन के समान देय यात्रा भत्ता की दरों को लागू किए जाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान अनेक वर्षों के लेखों का अनुमोदन किया गया।

]]>
Thu, 12 Feb 2026 14:05:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
मोहब्बत की दुकान के नाम से नफरत का सामान बेच रही कांग्रेस, कन्हैया कुमार को एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी बनाना युवा पौध से छलावा& राजपाल सिंह सिसौदिया https://acntimes.com/Congress-is-selling-goods-of-hatred-in-the-name-of-love-shop-Rajpal-Singh-Sisodia https://acntimes.com/Congress-is-selling-goods-of-hatred-in-the-name-of-love-shop-Rajpal-Singh-Sisodia एसीएन टाइम्स @ भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने कहा है कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने अपनी छात्र इकाई एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी बनाकर देश की युवा पौध के साथ छलावा व खिलवाड़ करने का काम किया है। सिसौदिया के अनुसार कन्हैया कुमार कोई और नहीं ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के सरगना, ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे देश विरोधी नारे और सेना के अधिकारियों को रेपिस्ट कहने वाले भारत देश से असम और नार्थ-ईस्ट को अलग करने का सपना देखने वाले उमर खालिद के प्रिय मित्र हैं।

सिसौदिया के अनुसार ये वही कन्हैया कुमार हैं जो जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) में रहकर छात्रों के अंदर जहर घोलने का काम करते थे। कांग्रेस हमेशा ऐसे लोगों का संरक्षण करती आई है और सहारा देती रही है, यही कांग्रेस का असली चरित्र और चेहरा है। कांग्रेस के इस निर्णय से निश्चित रूप से महात्मा गांधी की आत्मा दुखी हुई होगी। उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस कमेटी ने अपनी छात्र इकाई एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया है। कांग्रेस ने यह निर्णय किस मजबूरी में लिया है, आज पूरा देश यह जानना चाहता है। इस देश में कांग्रेस की एक पुरानी आदत रही या ये कहें कि मजबूरी रही है कि जो लोग देश विरोधी बात करते हैं, देश को बांटने की राजनीति करते हैं ऐसे लोगों को कांग्रेस सिर माथे पर बैठाने का काम करती है। प्रदेश प्रवक्ता सिसौदिया ने कहा है कि कन्हैया कुमार जेएनयू में छात्र राजनीति करते समय नारा लगाते थे कि जॉइन एनएसयूआई टुडे - लूटो इंडिया टुमारो। आज उसी नारे को लगाने वाले एनएसयूआई के प्रभारी बनते हैं।

कांग्रेस के कागजों में सिमटी एनएसयूआई

राजपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि एनएसयूआई कहने को जरूर कांग्रेस का छात्र संगठन है, परंतु उस छात्र संगठन में वैचारिक रूप से कोई पुष्ट छात्र नेता नहीं था जिसे राष्ट्रीय प्रभारी बनाया जा सके। उसके लिए उन्हें कहीं न कहीं जेएनयू के कुख्यात सरगना को अपना नेता बनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की अगर हम बात करें तो मध्य प्रदेश में एनएसयूआई का संगठन जिला एवं प्रदेश स्तर पर धराशाई है। कहीं जिला इकाई भंग है तो कहीं प्रदेश टीम का अता-पता नहीं है। एनएसयूआई सिर्फ कांग्रेस के कागजों में ही सिमटकर रह गई है।

]]>
Sat, 08 Jul 2023 00:42:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी के पीड़ित दशमत के चरण पखारे, तिलक किया और शॉल&श्रीफल व गणेश की प्रतिमा भेंट कर माफी मांगी https://acntimes.com/CM-Shivraj-apologized-by-washing-the-feet-of-Sidhis-victim-Dashmat https://acntimes.com/CM-Shivraj-apologized-by-washing-the-feet-of-Sidhis-victim-Dashmat मुख्यमंत्री चौहान बोले- गरीबों का सम्मान और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

एसीएन टाइम्स @ भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी के पीड़ित व्यक्ति दशमत रावत से अपने निवास में भेंट की। उन्होंने दशमत के चरण पखार कर तिलक किया और शॉल-श्रीफल एवं श्री गणेश की प्रतिमा भेंट की। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दशमत के साथ स्वल्पाहार कर परिवार की कुशल-क्षेम पूछी। उन्होंने दशमत से कहा कि "आप मेरे साथी और भाई हो, मन दुखी है, यह आपकी पीड़ा बांटने का प्रयास है, आपसे माफी भी माँगता हूँ, परिवार की जो भी जरूरत होगी उन्हें पूरा किया जाएगा।" मुख्यमंत्री ने दशमत की पत्नी आशा रावत से भी फोन पर बातचीत की।

मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि जनता ही मेरी भगवान है और जनता की सेवा भगवान की पूजा है। हम यह मानते हैं कि हर इंसान में भगवान निवास करते हैं, दरिद्र ही नारायण है। दशमत के साथ हुए अन्याय से मेरा मन, दर्द और पीड़ा से भरा है। मन की व्यथा और पीड़ा को कम करने के लिए ही मैंने दशमत को निवास बुलाकर उनके पैर धोए और पानी माथे से लगाया, जिससे मेरी व्यथा और दर्द कम हो सके।

अन्यायी का कोई धर्म, जाति या पार्टी नहीं होती

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, जो अन्याय करता है उसका कोई धर्म, जाति और पार्टी नहीं होती, जिसने अन्याय किया है उसको कड़ी सजा मिली। इसके साथ अन्याय हुआ है उसे दिल से लगाकर उसकी पीड़ा कम करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा हम सब एक ही चेतना से बने हैं, ईश्वर ने हम सबको बनाया है। हम सब, अपने गरीब भाई-बहनों के प्रति मानवीयता, करुणा, प्रेम, दया और संवेदना से भरे रहें। गरीब का भी आत्म-सम्मान होता है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि सबको सम्मान और सुरक्षा मिले।

जो भी गरीबों के साथ गड़बड़ करेगा उसे कठोरतम सजा मिलेगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दशमत के पैर धोना, गरीबों के प्रति मेरी संवेदना और उनके प्रति सेवाभाव का संकेत है। गरीब की इज्जत हमारे लिए सबसे बड़ी है। जनता, शासन, प्रशासन को यह भी स्पष्ट संदेश है कि गरीबों के साथ यदि कोई गड़बड़ करेगा तो उसे कठोरतम सजा मिलेगी। गरीबों का सम्मान और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

]]>
Fri, 07 Jul 2023 02:41:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
मुख्यमंत्री चौहान ने चैत्र नवरात्रि पर बेटियों के साथ लगाए पौधे https://acntimes.com/Chief-Minister-Chouhan-planted-saplings-with-daughters-on-Chaitra-Navratri https://acntimes.com/Chief-Minister-Chouhan-planted-saplings-with-daughters-on-Chaitra-Navratri एसीएन टाइम्स @ भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चैत्र नवरात्रि के आरंभ पर बेटियों के साथ श्यामला स्थित उद्यान में बरगद, आँवला और चंपा के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान ने नव रात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यही कामना है कि देवी कृपा की वर्षा हम सब पर होती रहे।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ बेटी शुभ्यांशी उपाध्याय ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। कुमारी हर्षाली, अंशिका, प्रिया और अंशिता ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ नसरूल्लागंज के सामाजिक कार्यकर्ता अजय सोनी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा। धीरज सोनी, देवेंद्र सोनी, जगदीश विश्वकर्मा, जगदीश गुर्जर, संतोष सोनी, मानवी, आयुषी, आशी और अधिरा साथ थी। पौध-रोपण में शुभम उपाध्याय, कंचन उपाध्याय, नेहा पाटनकर, सौम्या पाटनकर, अंजना राजपूत, तनुष्का राजपूत भी शामिल हुईं।

]]>
Wed, 22 Mar 2023 20:15:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
ईश्वर ने मुझे बहनों की जिंदगी बदलने के लिए मुख्यमंत्री बनाया, बेटियों के हाथ में बंदूक और डंडा दूँगा तो वे गुंडों की अक्ल ठिकाने लगा देंगी : शिवराज https://acntimes.com/God-made-me-Chief-Minister-to-change-the-lives-of-sisters-Shivraj-Singh https://acntimes.com/God-made-me-Chief-Minister-to-change-the-lives-of-sisters-Shivraj-Singh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं बहनों की आँखों में आँसू नहीं, सशक्त आत्म-विश्वास से भरी मुस्कान देखना चाहता हूँ। ईश्वर ने मुझे बहनों की जिंदगी बदलने के लिए मुख्यमंत्री बनाया है। हमारी सरकार बहनों के लिए सुख, समृद्धि, सुरक्षा और आनंद के मार्ग के साथ उनकी प्रगति के अवसर निर्मित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बेटी को बोझ नहीं वरदान समझा जाए, इस उद्देश्य से ही प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना आरंभ की गई। इसी क्रम में बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्म-विश्वास और आत्म-सम्मान के लिए लाड़ली बहना योजना आरंभ की जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान चैत्र, शुक्ल और प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा पर "लाड़ली बहनों के संग- नवसंवत्सर पर्व" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास पहुँची बहनों को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं, भाई के रूप में अपनी बहनों से बात कर रहा हूँ। यह वास्तविकता है कि माँ, बहन, बेटियों के साथ अन्याय हुआ है। यह भी वास्तविकता है कि समाज की मानसिकता के कारण बेटियों को कोख में ही मार दिया जाता था और समाज में बहन-बेटियों को दूसरे दर्जे का नागरिक बन कर रहने के लिए मजबूर होना पड़ता था। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहन-बेटियाँ यह दर्द, बेचैनी और पीड़ा क्यों सहें। इस स्थिति को बदलने के लिए ही हमारी सरकार ने बहन-बेटियों को सशक्त बनाने और उनके कल्याण के लिए योजनाएँ आरंभ की। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हो या लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटियों के जीवन के हर कदम को सरल बनाने के लिए हमने प्रयास किए। इसी क्रम में महिलाओं को स्थानीय निकायों और पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके राजनैतिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी प्रयास किया। शासकीय नौकरियों में भी बेटियों को अधिक अवसर देने की व्यवस्था की गई है। पुलिस भर्ती में 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्णय भी लिया गया। मुझे विश्वास था कि बेटियों के हाथ में बंदूक और डंडा दूँगा तो वे गुंडों की अकल ठिकाने लगा देंगी।

योजना बहनों के जीवन में नया विश्वास जगाएगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि परिवारों में बहनें, पैसों के लिए मोहताज और दूसरों पर निर्भर रहती हैं। बहनों के पास स्वयं और अपने बच्चों की बेहतरी पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं होते हैं। विशेष रूप से गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं की इस निर्भरता और बेचारगी की स्थिति को बदलने की तड़प मेरे मन में हमेशा बनी रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण आत्म-विश्वास और आत्म-सम्मान का आधार है। उन्होंने मनुष्य जीवन में धन के महत्व संबंधी महाभारत का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिए सीधे उनके खाते में पैसा डालने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आरंभ की गई है। यह योजना बहनों के जीवन में नया विश्वास जगाएगी।

राज्य के खजाने पर बहनों का भी हक

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य के खजाने पर बहनों का भी हक है। लाड़ली बहना योजना का पैसा प्रति माह सीधे बहनों के खाते में ही जाए यह सुनिश्चित करने के लिये बहनों का ई-केवायसी कराया जा रहा है। योजना में आवेदन के लिए आय या मूल निवासी जैसे किसी प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है। ई-केवायसी के लिए किसी को पैसे देने की आवयकता नहीं है। पैसा मांगने वालों या गड़बड़ी करने वालों की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर तत्काल करें। ऐसे व्यक्तियों को जेल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि योजना में आवेदन भरवाने के लिए हर गाँव और हर वार्ड में 25 मार्च से शिविर लगेंगे। बहनों के खातों में 10 जून को राशि डाली जाएगी। यह योजना सामाजिक क्रांति से कम नहीं है।

हर वार्ड और गाँव में गठित होगी लाड़ली बहना सेना

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वार्ड और गाँव में लाड़ली बहना सेना गठित की जाएगी। यह सेना बहनों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने में मदद करने के साथ घरेलू हिंसा के मामलों और गुंडे-बदमाशों को ठीक करने में भी यह सेना सक्रिय रहेगी। इससे आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक सुरक्षा के लिए महिलाएँ एकजुट होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की दुकानों के पास चलने वाले हाते एक अप्रैल से बंद कर दिए जाएंगे। सड़क किनारे और पार्कों में बैठ कर शराब पीने वालों को दण्डित किया जाएगा।

"हर माह त्यौहार और हर माह उपहार" देने वाली योजना होगी "लाड़ली बहना"

संबोधन से पूर्व प्रदेश के मुखिया ने दीप प्रज्ज्वलन और कन्या-वंदन कर बहनों का शाल, श्रीफल और पुष्प-गुच्छ से भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लाड़ली बहना योजना लागू करने के लिए बहनों ने मुख्यमंत्री चौहान का तिलक कर अभिनंदन किया। प्रारंभ में महिला उद्यमी रुचिका सचदेवा ने लाड़ली बहना योजना पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होगी और उनका आत्म-विश्वास एवं आत्म-सम्मान बढ़ेगा।

समाज-सेवी निर्भया फाउंडेशन की सबा खान ने कहा कि बहनें आर्थिक हिंसा से भी पीड़ित रहती हैं। मुख्यमंत्री चौहान की यह योजना बहनों को हिंसा से मुक्त होने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना "हर माह त्यौहार और हर माह उपहार" देने वाली योजना साबित होगी। योजना की हितग्राही दो बहनों रोहिणी उइके और नेहा चौहान ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री चौहान ने उईके को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

]]>
Wed, 22 Mar 2023 20:06:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय नव वर्ष, गुड़ी पड़वा, चैती चांद और चैत्र नवरात्रि की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी, अपने निवास पर सपत्निक स्थापित की गुड़ी https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230322N92&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/22/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230322N92&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/22/2023 एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080, चैत्र नवरात्र और गुड़ी पड़वा के पावन पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश दिया कि देवी माँ से यही प्रार्थना है कि नव संवत्सर सबके लिए मंगलमय हो, सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि तथा जीवन में खुशहाली आए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नवरात्रि में पूरा प्रदेश माँ की भक्ति में लगा है। यह सच्ची उपासना का पर्व है। हमने बेटी, बहन और माँ को शक्ति-देवी माना है। यह हमारे देश का मूल है। माँ, बहन-बेटी के सशक्तिकरण के बिना समाज और देश सशक्त नहीं हो सकता। इनके राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का अभियान प्रदेश में लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के साथ आज उगादी भी है, नया वर्ष आरंभ हो रहा है। भारतीय नव वर्ष, गुड़ी पड़वा, चैती चांद और चैत्र नवरात्रि की सभी को शुभकामनाएँ। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने गुड़ी पड़वा पर पत्नी साधना सिंह के साथ मुख्यमंत्री निवास पर गुड़ी स्थापित की। यह गुड़ी शुभ प्रतीक और विजय पताका के रूप में होती है। गुड़ी पड़वा के दिन घर के द्वार पर गुड़ी स्थापित करने की परम्परा है। महाराष्ट्र में इसका अधिक प्रचलन है। भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में गुड़ी पड़वा से शुभ कार्यों का आरंभ होता है।

]]>
Wed, 22 Mar 2023 18:50:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
मुख्यमंत्री चौहान ने बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग वाइल्ड लाइफ टूरिज्म अवॉर्ड के लिए दी बधाई https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230322N122&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/22/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230322N122&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/22/2023 एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहा है। आनंद का विषय है कि हाल ही में ईटी ट्रेवल एण्ड टूरिज्म अवॉर्ड-2023 में प्रदेश को वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग वाइल्ड लाइफ टूरिज्म का अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। इसके लिए सभी संबंधित बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधरोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनभागीदारी से हो रहे कार्यों के समाचार निरंतर प्राप्त हो रहे हैं। राज्य के विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इंदौर में युवाओं ने अद्भुत पहल करते हुए चार महीने में अपने पैसे और संसाधनों से रालामंडल के एक स्कूल का कायाकल्प कर दिया।

स्कूल को ब्लैक बोर्ड और फर्नीचर तो उपलब्ध कराया ही, पर्यावरण के संरक्षण की दृष्टि से कक्षाओं के सामने वृक्ष लगाकर शाला परिसर को हरियाली से समृद्ध किया है। शाला में छ: क्लास रूम बनकर तैयार हैं। इंदौर के युवाओं के इस सकारात्मक सोच और उसे अपने संसाधनों से क्रियान्वित करने की पहल के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ।

]]>
Wed, 22 Mar 2023 18:50:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP : माशिमं का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 12वीं के 59.54 व 12वीं के 72 फीसदी उत्तीर्ण, प्रावीण्य सूची जारी https://acntimes.com/mp-maashiman-ka-10th-aur-12th-ka-pareeksha-parinaam-ghoshit-775 https://acntimes.com/mp-maashiman-ka-10th-aur-12th-ka-pareeksha-parinaam-ghoshit-775 18 लाख विद्यार्थियों में से 4.75 लाख फेल 

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। परिणाम माशिमं कार्यालय में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार ने सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी किया।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया गया। 10वीं के 59.54 और 12वीं के 72 फीसद सफल रहे। करीब 4 लाख 75 हजार परीक्षार्थी सफल नहीं हो सके। फेल होने वालों में 3 लाख 50 हजार विद्यार्थी हाईस्कूल के और 1 लाख 20 हजार हायर सेकंडरी के हैं। छोटे शहरों की बेटियों ने एक बार फिर प्रवीण सूची में अपना स्थान बनाया है। मेरिट सूची भी जारी की है। इसी के हायर सेकंडरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी घोषित किया गया है।

18 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

इस बार प्रदेश के 10वीं व 12वीं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। 4 लाख 75 हजार विद्यार्थी फेल हुए। कोरोना काल में दो साल बाद स्‍कूली विद्यार्थियों ने ऑफलाइन परीक्षा दी थी। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल एप और विभिन्न पोर्टल पर परिणाम जान सकते हैं।

सभी संकायों की मैरिट लिस्ट में छात्राएं रहीं अव्वल

विज्ञान-गणित समूह में श्योपुर की प्रगति मित्तल को पहला स्थान मिला। उन्हें 494 अंक प्राप्त हुए। जीव विज्ञान समूह में भी छात्रा ने ही बाजी मारी। शाजापुर की दिव्यता पटेल 491 अंक के साथ पहले स्थान पर रहीं। सागर की इशिता दुबे हायर सेकेंडरी की मेरिट लिस्ट में कला संकाय में अव्वल रहीं। उन्होंने 480 नंबर प्राप्त किए। इसी तरह वाणिज्य समूह में मुरैना की खुशबू शिवहरे अव्वल रहीं। खुशबू ने 480 अंक प्राप्त किए।

हायर सेकंडरी की प्रावीण्य सूची

कक्षा 10वीं की प्रावीण्य सूची

]]>
Fri, 29 Apr 2022 20:58:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
4 हजार से ज्यादा गांव के 46 लाख परिवारों को नल से जल पहुंचाने का काम पूरा, 2024 तक हर गांव में नल से मिलेगा पानी : CM शिवराज सिंह चौहान https://acntimes.com/Completed-the-work-of-providing-water-from-tap-to-46-lakh-families-of-more-than-4-thousand-villages https://acntimes.com/Completed-the-work-of-providing-water-from-tap-to-46-lakh-families-of-more-than-4-thousand-villages नल से जल मिशन के तहत जल एवं स्वच्छता समिति सदस्यों से सीएम ने वर्चुअल किया संवाद

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार गाँव की सूरत बदलने का काम कर रही हैं। गाँव में पेयजल की सहज उपलब्धता के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन की सौगात दी है, जो विशेषकर ग्रामीण महिलाओं के लिये वरदान साबित हो रही है। मिशन से प्रदेश के सभी ग्रामीण अंचलों में एकल और समूह पेयजल योजना बनाकर युद्ध-स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार मिशन से अब तक 4 हजार से अधिक ग्रामों के सौ फीसदी घरों में नल से जल की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इन्हें मिलाकर अब तक मिशन से प्रदेश के 46 लाख से अधिक परिवारों को नल से जल उपलब्ध हो गया है। साथ ही जल की शुद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को जल जीवन मिशन से प्रदेश के लाभान्वित ग्रामों के रहवासियों से वर्चुअल संवाद कर रहे थे। कुशाभाऊ ठाकरे हॉल भोपाल में हुए इस संवाद में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मलय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जन-प्रतिनिधि, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य और मिशन से लाभान्वित ग्रामीण महिलाएँ वर्चुअली शामिल हुए।

सीएम चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को सुधारने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। आवासहीन परिवारों को आवास सुविधा और अब गाँव-गाँव, घर-घर पेयजल की व्यवस्था जल जीवन मिशन से की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता में गाँव में बिजली, पानी, शिक्षा, राशन, उपचार, स्व-रोजगार के साथ स्वच्छता भी है। सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली इन सुविधाओं को हम जन-भागीदारी से संचालित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्रामीणों से पानी और बिजली के अपव्यय को रोकने की अपील भी की।

प्रदेश के मुखिया ने कहा कि आज विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं से संवाद में यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि वे घर में नल से आ रहे जल का महत्व भली-भाँति जानती हैं। जल के महत्व को उनसे ज्यादा कोई नहीं समझ सकता, क्योंकि मिशन के पूर्व वे 2-2 किलोमीटर से अधिक पैदल चलकर पानी लाया करती थीं। अब उनकी समस्या का निदान हो गया है। अपने घर में नल से जल आता देख सुखद आनंद की अनुभूति होती है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2024 तक प्रदेश के सभी ग्रामों में नल से जल पहुँचाया जायेगा। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से लोगों को अनेक रोगों से भी मुक्ति मिलेगी।

जल जीवन मिशन से हर गांव के लिए पेयजल उपलब्धता के लिए 45 हजार करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन से हर गाँव पेयजल की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये 45 हजार करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इसमें 50 प्रतिशत केन्द्रांश और 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा व्यय की जा रही है। अभी तक जिन 4 हजार से अधिक ग्रामों में मिशन की परियोजना लागू हुई है, उसके संचालन एवं संधारण का काम ग्राम स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने संवाद के दौरान सभी समिति सदस्यों को धन्यवाद दिया और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

सीएम ने लोगों से वर्चुअली सवाद भी किया

सीएम ने भोपाल जिले के फंदा विकासखण्ड के बिलखिरिया ग्राम पंचायत की अनीता मालवीय से गाँव में पहले की पेयजल व्यवस्था और मिशन में घर-घर लगे नल के संबंध में जानकारी ली। मालवीय ने बताया कि पहले एक-दो किलोमीटर से पानी लाना पड़ता था। हमारे घर में जल से नल मिलेगा, ऐसा हमने सोचा भी नहीं था।  जल जीवन मिशन में लाभांवित सीहोर जिले के ग्राम सतपिपलिया के मंगलेश, अनूपपुर जिले के ग्राम हर्राखेड़ा की ममता, अशोकनगर जिले के ग्राम सेहराई की रचना विश्वकर्मा, जबलपुर जिले के ग्राम नीमखेड़ा के विपिन गर्ग, छिन्दवाड़ा जिले के ग्राम मऊ की वैशाली डोगले, दमोह जिले के ग्राम सिमरी शुक्ला की किरण शुक्ला, देवास जिले के ग्राम बरखेड़ा कायम के ज्ञानेश्वर, मण्डला जिले के ग्राम भंवरदा की भगवती, सिवनी जिले के ग्राम भुनगापार के शरीफ खान, रीवा जिले के ग्राम जुड़भनियां मुरली की सविता, नीमच जिले के ग्राम उम्मेदपुरा के दुर्गाशंकर और पन्ना जिले के ग्राम रामनगर के राकेश सोनी ने अपने सुखद अनुभव साझा किए।

जनप्रतिनिधियों से बोले- बहनों के चेहरे की मुस्कुराहत मेरे मुख्यमंत्री बनने की सार्थकता

मुख्यमंत्री ने मिशन में लाभान्वित ग्रामों की ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, ग्रामीण और जन-प्रतिनिधियों से भी वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि बहनों के चेहरे की मुस्कुराहट मेरे मुख्यमंत्री बनने की सार्थकता है। हमारे गाँव की बहन-बेटियों का आधा जीवन तो जल की व्यवस्था में ही बीत जाता था। अब घर में नल कनेक्शन से मिल रहे पानी से उन्हें काफी राहत महसूस हो रही है और पानी की जद्दोजहद में निकलने वाला समय उनके और परिवार की आर्थिक उन्नति में काम आयेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि 45 हजार करोड़ से हो रहे कार्यों की देख-रेख अपने कार्य समझकर करें। इससे जल-प्रदाय योजनाओं का संचालन-संधारण बेहतर होगा और उसका लाभ भी लम्बे समय तक मिलता रहेगा।

मऊ की वैशाली ने जताई पुलिस सेवा में जाने की ख्वाइश, सीएम दिया सहयोग का आश्वासन

मुख्यमंत्री चौहान को सेहराई की महिला समूह सदस्य ने बताया कि समूह की महिलाएँ सेंटिंग का कार्य करती हैं, तो उन्होंने कहा कि आवास योजना के कार्य इन्हीं समूहों को दिए जाएंगे। मऊ की वैशाली डोगले ने कहा कि वे पढ़कर भारतीय पुलिस सेवा में जाना चाहती हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री चौहान प्रसन्न हुए जब जुड़मनियाँ मुरली की सरिता ने बताया कि जल परीक्षण में कौन-कौन से मुख्य पहलू होते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताईं ग्रामों की विशेषताएँ तो ग्रामीण भी हो गए आश्चर्यचकित

मुख्यमंत्री चौहान ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल घोषित ग्रामों के लाभार्थियों से बातचीत के दौरान संबंधित ग्रामों की विशेषताओं का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम धामंदा के लाभार्थियों से बातचीत के दौरान शहीद जितेंद्र वर्मा का उल्लेख भी किया। शहीद के परिवार को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपए की राशि भी प्रदान करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने लाभार्थियों से बातचीत के क्रम में ग्राम सहराई के लाभार्थियों से बातचीत के दौरान कहा कि यह हर्ष की बात है कि इस ग्राम के दीपेश जैन इसरो के लिए कार्य कर रहे वैज्ञानिक हैं।

मुख्यमंत्री ने अन्य ग्रामों की विशेषताओं का उल्लेख भी बातचीत के दौरान किया। उन्होंने नीमच के उम्मेदपुरा ग्राम के लाभार्थियों से बातचीत के दौरान वहां की विश्व प्रसिद्ध बंधेज साड़ी और नांदना का उल्लेख किया। नांदना अर्थात वस्त्र छपाई की पारम्परिक कला पूरे भारत में अनूठी है। इसी उम्मेदपुरा की ठप्पा छपाई (ब्लॉक प्रिंटिंग) भी मशहूर है। मुख्यमंत्री द्वारा इन विशेषताओं की जानकारी बताए जाने पर ग्रामवासी भी आश्चर्य चकित हुए। इस कला और व्यवसाय के विकास के लिये उद्योग क्षेत्र निर्मित होने से व्यवसाय विकसित हो सकेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने इस दिशा में समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

छिंद से बना मोर-मुकुट पहनाकर किया सम्मान

मुख्यमंत्री चौहान ने जल जीवन मिशन के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी संचालन के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को बधाई दी। मुख्यमंत्री को ग्रामीण महिलाओं ने नल से जल मिलने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद-पत्र भी सौंपे। छिंदवाड़ा के महिला स्व-सहायता समूह द्वारा मुख्यमंत्री चौहान का मोर मुकुट पहनाकर सम्मान किया गया और समूह द्वारा निर्मित कागज के संतरे भेंट किए गए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्रसिंह यादव ने भी संबोधित किया। अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मलय श्रीवास्तव ने आभार माना।

]]>
Sat, 05 Feb 2022 03:20:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल 31 जनवरी तक बंद, क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक के बाद CM शिवराज का ऐलान, ये निर्णय भी लिए, देखें वीडियो... https://acntimes.com/All-schools-from-class-1-to-12-closed-in-MP-CM-Shivraj-announced-after-Crisis-Management-meeting https://acntimes.com/All-schools-from-class-1-to-12-closed-in-MP-CM-Shivraj-announced-after-Crisis-Management-meeting सभी प्रकार के मेले, जुलूस और धार्मिक आयोजनों पर रहेगा प्रतिबंध

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान प्रस्तावित परीक्षाएं भी टेक होम होंगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक के बाद लिया। इसके अऩुसार सभी प्रकार के मेले चाहे वाणिज्यिक हों या धार्मिक, मेलों पर प्रतिबंध रहेगा। कोई जुलूस और रैली, राजनीतिक या सामाजिक सभा भी प्रतिबंधित रहेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 जनवरी से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। सभी प्रकार के मेले चाहे वाणिज्यिक हों या धार्मिक, मेलों पर प्रतिबंध रहेगा। कोई जुलूस और रैली, राजनीतिक या सामाजिक सभा भी प्रतिबंधित रहेगी।

यह ऐलान करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास से क्राइसेंस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की। वे जिला, विकासखंड, वार्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के मेले चाहे वाणिज्यिक हों या धार्मिक, मेलों पर प्रतिबंध रहेगा। कोई जुलूस और रैली, राजनीतिक या सामाजिक सभा भी प्रतिबंधित रहेगी।

हॉल में 50 फीसदी उपस्थिति रहे, खुले परिसर में भी 250 से अधिक लोग नहीं रहेंगे

उन्होंने हॉल के अंदर होने वाले कार्यक्रम में हॉल की क्षमता की 50 फीसदी ही उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समस्त राजनीतिक,धार्मिक, शैक्षणिक,मनोरंजन आदि कार्यक्रम अगर खुले में आयोजित किए जाते हैं तो अधिकतम संख्या 250 रहेगी। बड़ी रैली, बड़ी सभा, बड़े आयोजन अभी प्रतिबंधित रहेंगे। सीएम के अनुसार सभी प्रकार की खेल गतिविधियां बिना दर्शकों के की जा सकेंगी। प्री-बोर्ड की परीक्षाएं 20 जनवरी से किया जाना प्रस्तावित था जिन्हें टेक होम एग्जाम के रूप में आयोजित किया जाए। 

तीसरी लहर से मुकाबले की तैयारी चाक-चौबंद रखें, वैक्सीनेशन सुरक्षा का मजबूत कवच

सीएम चौहान ने कहा कि कोविड से तीसरी लहर से मुकाबले की तैयारी चाक-चौबंद और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। । उन्होंने प्रदेश में टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि टीकाकरण का कार्य निरंतर जारी रहे। इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घर-घर दस्तक दें, टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो। वैक्सीन ही कोविड से सुरक्षा का मजबूत कवच है। टीकाकरण के लिए शत-प्रतिशत लोगों को कवर करें। कार्य के लिए बाहर जाने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि करें। माइग्रेटेड लोगों की सूची बनाएं। इसकी ग्राम स्तर तक समीक्षा हो। सभी जनप्रतिनिधि इस अभियान से जुडें। सभी के प्रयत्नों और सामूहिक सहयोग से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

चिंता न करें लेकिन असावधान भी न रहें, कोरोना के प्रायवेट टेस्ट के आंकड़े भी रिकॉर्ड में लें

प्रदेश के मुखिया ने कहा है कि कोविड के 3.3 प्रतिशत मरीज ही एडमिट हैं, चिंता नहीं करना है लेकिन असावधान भी नहीं होना है, व्यवस्थाएं बेहतर बनाकर रखें। इस लहर में सबसे जरूरी है होम आइसोलेशन। होम आइसोलेशन में सावधानी के प्रति जागरूकता फैलायें। इंदौर में निजी तौर पर अधिक टेस्ट की जानकारी मिलने पर निर्देश देते हुए कहा कि यदि प्रायवेट रूप से टेस्ट हों तो उन्हें भी रिकॉर्ड में लिया जाए।

मुख्यमंत्री का वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें

]]>
Fri, 14 Jan 2022 13:10:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये बहुत डरावना है ! आप कमजोर दिल के हैं तो इसे न देखें, देख रहे हैं तो अपने बच्चों को गली&मोहल्ले में अकेला न छोड़ें क्योंकि हमारा सिस्टम गैर जिम्मेदार है https://acntimes.com/This-is-so-Horror-If-you-are-of-weak-heart-then-do-not-look-at-it https://acntimes.com/This-is-so-Horror-If-you-are-of-weak-heart-then-do-not-look-at-it एसीएन टाइम्स @ भोपाल । शहर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह बहुत ही डरावना है। इसमें पांच कुत्ते तीन साल की एक बच्ची को घेर कर नोच रहे हैं। बच्चों इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त की जा रही हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @TOIBhopalNews पर एक भोपाल का एक वीडियो शेयर किया है। यह काफी ट्रोल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि एक दहशतजदा बच्ची को भागते हुए दिखाया गया है। इसमें पांच कुत्ते उस बच्ची के घेर लेते हैं और फिर गिरा देते हैं। इसके बाद कुत्ते बच्ची के कपड़ों पर टूट पड़े और उसे नोचना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि उसी वक्त उधर से एक व्यक्ति गुजरा जिसने कुत्तों को भगाया। बताा जा रहा है कि अगर वह व्यक्ति नहीं आता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

दिल दहला देने वाला यह वीडियो मप्र की राजधानी भोपाल का बताया जा रहा है। यह एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।  वीडियो को मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया सहित देशभर के तमाम लोगों ने भी साझा किया है। कई लोगों ने कुत्तों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए अपने साथ हुई ऐसी ही घटनाओं को भी साझा किया है। कई लोगों ने लोगों पर घात लगाकर खड़े कुत्तों का फोटो/वीडियो भी पोस्ट किए हैं। वहीं एक ने दो बच्चों का वीडियो साझा कर सलाह दी है कि जब भी कुत्ते आसपास हों तो भागें नहीं, क्योंकि भागने पर कुत्ते पीछा करते हैं या झपट पड़ते हैं।

बच्ची को अस्पताल में कराया भर्ती

मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्वीट (@VishvasSarang) कर बताया है कि कुत्तों के हमले में घायल हुई 3 वर्षीय गुड्डी बंसल को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंत्री सारंग डॉक्टरों को बच्ची की उचित देखभाल एवं उपचार के लिए निर्देशित किया है। वे गुड्डी के पिता से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने ईश्वर से उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की है।

मेनका गांधी की नीति को बताया जिम्मेदार

घटना को लेकर हम्यूमन फाउंडेशन फॉर पीपुल एंड एनिमल्स ने भी घटना को लेकर ट्वीट (@Humanetoanimals) किया है। संस्था का कहना है कि मेनका गांधी की एबीसी नीति कुत्तों को बेघर रहने के लिए मजबूर करती है। वे बेघर कुत्तों को आश्रय देने के खिलाफ हैं और लोगों को सड़कों पर कुत्तों को खिलाने की अनुमति देती हैं। इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। बता दें कि संस्था कुत्ते और रेबीज नियंत्रण के लिए मानवीय और वैज्ञानिक कानून की वकालत करने तथा इनके कार्यान्वयन को लेकर कार्य करती है। संस्था के मुताबिक कुत्ते और अन्य जीव हमारे सबसे अच्छे दोस्त हैं और हमें भी उनके लिए बेहतर करना चाहिए।
]]>
Sun, 02 Jan 2022 21:54:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, भिंड और सागर के SP सहित अन्य अधिकारी प्रभावित https://acntimes.com/13-IPS-officers-transferred-MP-Home-Department-issued-order https://acntimes.com/13-IPS-officers-transferred-MP-Home-Department-issued-order एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन के गृह विभाग द्वारा 13 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इनमें भिंड और सागर के एसपी भी प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा उज्जैन उप रेंज के अतिरिक्त प्रभार से रतलाम रेंज के डीआईजी सुशांत कुमार सक्सेना को मुक्त कर दिया गया है। उज्जैन में इस पद पर अनिल सिंह कुशवाह को पदस्थ किया गया है। 

]]>
Wed, 01 Dec 2021 20:34:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
तीसरी लहर की आशंका, सावधानी बरतें, दूसरे देशों से MP आने वाले यात्रियों के संबंध में भारत सरकार के नियमों का कड़ाई से पालन होगा& शिवराज https://acntimes.com/Fear-of-third-wave-of-Kovid-CM-appeals-to-take-precautions https://acntimes.com/Fear-of-third-wave-of-Kovid-CM-appeals-to-take-precautions मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों की अपील

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । तीसरी लहर जैसी समस्या या आशंका को ध्यान में रखकर कोरोना से बचाव के सभी आवश्यक उपायों पर अमल करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मास्क लगाएँ, हाथों को समय-समय पर साफ करें और दूसरों से आवश्यक दूरी अवश्य बनाकर रखें। कुछ देशों में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक भारत में इसकी उपस्थिति की कोई सूचना नहीं है फिर भी सावधानियाँ अत्यंत जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों से यह अपील की है। उन्होंने मुख्यमंत्री ने इस आशय का ट्वीट भी किया है। चौहान ने कहा है कि कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएँ। दिसम्बर तक वैक्सीन के दोनों डोज प्रदेश के सभी नागरिकों को लगाना हमारी प्राथमिकता है। यही कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय है। अभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक नहीं होगी लेकिन संक्रमण रोकने के सभी नियमों और सावधानियों का पालन प्रदेशवासी अवश्य करें।

दूसरे देशों से आने वाले यात्री को लेकर सर्विलांस नियमों का पालन होगा 

सीएम चौहान ने कहा है कि दूसरे देशों से मध्यप्रदेश आने वाले यात्रियों के संबंध में भारत सरकार के सर्विलांस नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। दूसरे देशों से आने वाले व्यक्तियों से सहयोगात्मक रवैया अपनाएं। जिन लोगों को संक्रमण के जरा भी लक्षण दिखते हैं, वे तुरंत टेस्ट करवाएँ। बिल्कुल भी असावधान न रहें। संक्रमण फैलने से रोकने के जो आवश्यक नियम हैं, उन सबका पालन करें। सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि तीसरी लहर न आ पाए।

]]>
Mon, 29 Nov 2021 22:24:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
Habibganj Station No More : अब गोंड रानी कमलापति के नाम से जाना जाएगा, केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने के 24 घंटे के भीतर MP सरकार के जारी किया नोटिफिकेशन, बोर्ड बदले https://acntimes.com/habibganj-station-no-more https://acntimes.com/habibganj-station-no-more

भोपाल @ एसीएन टाइम्स . मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का हबीबगंज रेलवे स्टेशन अब इतिहास (Habibganj Station No More) बन कर रह गया है। शनिवार से यहां रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का नाम अस्तिव में आ गया है। इस स्टेशन का सिर्फ नाम ही नहीं बदला है, इसका रंग-रूप भी बदल गया है। नवशृंगारित और नए नाम वाले इस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को करेंगे।

शनिवार को हबीबगंज रेलवे स्टेशन के नाम (Habibganj Station No More) पर पर्दा डालने का काम भी शुरू हो गया। मौजूदा बोर्ड पर ही नए नाम के स्टीकर लगाए जा रहे हैं। स्टेशन का पुनिर्माण बंसल पाथवे प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। इसके डायरेक्टर अबु आसिफ हैं। उनके अनुसार अभी प्लेटफॉर्म पर लगी पट्टियों पर ही स्टीकर लगाए जा रहे हैं। बोर्ड और प्लेटफॉर्म पर नए नाम के स्टीकर और फ्लैक्स लगाने का काम शुरू हो गया। चूंकि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री को करना है इसलिए अभी सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर एक और उसके आउटर पर ही नाम बदला जा सका है।

जर्मनी के हीडलबर्ग रेलवे स्टेशन की तर्ज पुनर्निर्माण दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल आ रहे हैं। वे भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौराने वे देश के पहले पीपीपी मॉडल पर बने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। दावा किया जा रहा है कि इसका पुनर्निमाण जर्मनी के हीडलबर्ग रेलवे स्‍टेशन की तर्ज पर किया गया है।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शित होंगे दर्शनीय स्थलों के चित्र

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश के पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों का नजारा देखने को मिलेगा। यहां भोजपुर मंदिर, सांची स्तूप, भीमबैठका के चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य द्वार पर अंदर की ओर दोनों तरफ की दीवारें भील व पिथौरा पेंटिंग से सुसज्जित होंगी। वेटिंग रूम और लाउंज होगा। एयर कॉनकोर्स भी होगा जिसकी लंबाई 84 मीटर और चौड़ाई 36 मीटर होगी। प्लेटफॉर्म पर 1750 यात्री बैठक सकें, इसके लिए स्टेनलेस स्टील की चेयर होंगी।

जानिए, कौन थीं रानी कमलापति और किसके नाम पर नामकरण की हुई थी मांग

इतिहास के झरोखे में झांके तो पता चलता है कि भोपाल पर 16वीं शताब्दी में गोंड शासकों का शासन था। बताया जाता है कि गोंड राजा सूरजसिंह शाह के पुत्र निजाम शाह से रानी कमलापति का विवाह हुआ था। रानी ने पूरे जीवनकाल में बहादुरी के साथ आक्रमणकारियों का सामना किया था। वे भोपाल की अंतम गोंड रानी थीं।

Habibganj station no more

माना जा रहा है कि आदिवासी समुदाय को आकर्षित करने के लिए जारी कवायद के चलते ही हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम भी उनके नाम (Habibganj Station No More) पर करने का निर्णय हुआ। हालांकि सांसद प्रज्ञा ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की मांग की थी।

Habibganj station no more

मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा गया था। इस पर एक दिन पूर्व ही भारत सरकार ने स्वीकृति के मुहर लगा दी। महज 24 घंटे में राज्य सरकार ने भी गजट नोटिफिकेशन (Habibganj Station No More) जारी कर दिया।

]]>
Sun, 14 Nov 2021 01:56:11 +0530 Niraj Kumar Shukla