WWW.ACNTIMES.COM & : व्यापार&व्यवसाय https://acntimes.com/rss/category/Business WWW.ACNTIMES.COM & : व्यापार&व्यवसाय en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रतलाम के उद्योगपति व व्यवसायी भी दिखा सकेंगे अपने उत्पाद, 30 देश के 70 से अधिक खरीदारों से होगी मुलाकात https://acntimes.com/Industrialists-and-businessmen-of-Ratlam-will-also-be-able-to-show-their-products-in-the-Global-Investors-Summit https://acntimes.com/Industrialists-and-businessmen-of-Ratlam-will-also-be-able-to-show-their-products-in-the-Global-Investors-Summit एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रतलाम शहर के 19 उद्योगपति व व्यवसायियों को 30 देशों के 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से मुलाकात करने के मौका मिलेगा। इस दौरान वे उद्योगपति और व्यवसायी अपने उत्पाद दिखा सकेंगे एवं व्यापार कर सकेंगेl

यह जानकारी उद्योगपति वरुण पोरवाल ने मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के माध्यम से आयोजित एक सेमिनार में दी। उन्होंने बताया फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर आर्गेनाइजेशन (फीयो) के माध्यम से ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत होने वाली अंतर्राष्ट्रीय बायर सेलर मीट में रतलाम के उद्यमी व व्यवसायियों को अपने उत्पाद के बारे में बताने का मौका मिलेगा।

फीयो के माध्यम से उद्योगपति और व्यवसायी अपनी टेबल रिजर्व कर अंतराष्ट्रीय खरीददारों से अपने उत्पाद के संबंध में कम से कम पांच मीटिंग कर सकेंगे। प्रत्येक मीटिंग का समय 15 मिनट रहेगा। पोरवाल ने बताया कि वे 2 महीने से रतलाम के व्यवसायियों के व्यापार विस्तार के लिए फीयो संस्था के साथ अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों से व्यक्तिगत मीटिंग आयोजित करने हेतु प्रयासरत थे।

इन देशों के बायर और सेलर से होगी मुलाकात

पोरवाल के अनुसार मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस संबंध में सेमिनार का आयोजन कर रतलाम के 19 व्यवसायियों व उद्योगपतियों को उक्त जानकारी दी गई। सेमिनार में फीयो मुंबई से आई रिशु मिश्रा एवं शुभम दुबे ने बताया कि 30 देशों के 70 से अधिक खरीदार ‘बायर सेलर मीट’ में उपलब्ध रहेंगे। इनमें प्रमुख तौर पर अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, गल्फ, वियतनाम, मलेशिया, कंबोडिया, जोहन्सबर्ग आदि देशों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खरीदार रतलाम के उत्पादों का चयन करेंगे।

ये उद्यमी शामिल होंगे मीट में

रतलाम से जो उद्यमी बायर सेलर मीट में इंदौर जाएंगे उनमें जितेंद्र पाटीदार, गौरव जैन, सरिता वर्मा, पूनमचंद चावडा, हेतराम बिश्नोई, सैफी अली, धर्मेंद्र मारू, आशीष पालीवाल, सौरव मेहता, नूतन लालन, अर्जुन कुमार आदि प्रमुख हैंl

सेमिनार में ये रहे उपस्थित

सेमिनार में मालवा चैंबर के अध्यक्ष ललित पटवा, राजेश पगारिया, नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन के आशीष पालीवाल, धर्मेंद्र मारू, दी क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैयालाल गांधी, आनन्दीलाल राठौड़, कमल कटारिया, वैभव कटारिया, प्रवीण कोठारी, रतलाम अखंड व्यापारी संघ के अंकित खंडेलवाल, संजय चाणोदिया, राजेश कांकरिया एवं अन्य व्यापारी संस्थाओं के सदस्य उपस्तिथ रहे l

]]>
Sat, 07 Jan 2023 02:13:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
अमृत गार्डन : ड्रीम इवेंट डेस्टिनेशन का अहसास कराने वाला आकर्षक सुविधायुक्त मैरिज गार्डन, दुल्हन को मेकअप के लिए नहीं जाना पड़ेगा ब्यूटी पार्लर https://acntimes.com/Amrit-Garden-The-Dream-Place-of-Your-Dream-Wedding https://acntimes.com/Amrit-Garden-The-Dream-Place-of-Your-Dream-Wedding बिजनेस डेस्क

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के सिटी फोरलेन पर स्थित अमृत गार्डन नए व आकर्षक सुविधाओं से सुसज्जित है। अमृत गार्डन नए स्वरूप में तैयार होकर किफायती पैकेज के साथ आपके बीच है। शादी सहित अन्य आयोजनों के लिए अब आपको कहीं जाने के जरूरत नहीं है। सारी चिंता छोड़कर आप सीधे यहां आ सकते हैं। यहां आपको सारी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही अमृत गार्डन एक नया विजन लेकर आया है। दुल्हन के मेकअप के लिए अब गार्डन में ही ब्यूटी पार्लर रूम की सुविधा है। यह रतलाम के किसी भी मैरिज गार्डन में नहीं है।

अमृत गार्डन के संचालक ललित दखअपल दख ने बताया अमृत गार्डन को वर्तमान समय व मांग को देखते हुए नए आकर्षक रूप सुसज्जित किया है। यहां अब पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी। पूरे गार्डन में 75 एसी रूम के साथ लक्झरी सेंट्रल एसी बैंकेट हाल एवं एसी डॉरमेट्री नए रूप में उपलब्ध है। साथ ही पूरा परिसर फायर सिस्टम से लैस होकर पूर्ण क्षेत्र वाई-फाई झोन है। कोरोना संक्रमण का ध्यान रखते हुए पूरा स्टाफ वेक्सिनेशन से परिपूर्ण होकर समय-समय पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यहां एक साथ दो विवाह समारोह अथवा दो आयोजन एक समय में हो सकते हैं।

ब्यूटी पार्लर के लिए अलग रूम, 10 हजार वर्गफीट का वाटरप्रूफ पंडाल भी

अपनी सुविधाओं में इजाफा करते हुए गार्डन में अब दुल्हन को मेकअप के लिए बाहर के किसी ब्यूटी पार्लर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गार्डन में अलग से ब्यूटी पार्लर रूम तैयार किया गया है। इससे विवाह आयोजन में दुल्हन के मेकअप के लिए परिवारजन को होने वाली असुविधा तो दूर होगी ही, समय की बचत भी होगी। गार्डन में सबसे बड़ी पार्किंग व्यवस्था के साथ सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात हैं। गार्डन परिसर में 10 हजार स्केवेयर फीट का सुसज्जित वाटर प्रूफ पंडाल है।

रूम के पैकेज आपके बजट के अनुसार, रिद्म गार्डन भी

सभी तरह के पैकेज जिसमें 30 रूम, 45 रूम, 60 रूम, 75 रूम के लिए अलग-अलग किफायती पैकेज उपलब्ध हैं। व्यक्ति की आवश्यकता और बजट अनुसार छोटे एवं बड़े सभी आयोजन के लिए अमृत गार्डन के साथ ही अमृत गार्डन परिसर में ही रिदम् गार्डन भी उपलब्ध है। तो देर किस बात की, विवाह सहित अन्य आयोजनों की चिंता छोड़ चले आइए आपके अपने मैरिज गार्डन में।

]]>
Tue, 18 Oct 2022 01:15:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम की 'पोरवाल इंडस्ट्रीज' को विश्व की प्रतिष्ठित 'फार्च्यून मैगजीन' के 'भारतीय एथिकल बिजनेस विशेषांक' में मिला स्थान https://acntimes.com/Ratlams-Porwal-Industries-ranked-in-the-Indian-Ethical-Business-Special-issue-of-the-worlds-prestigious-Fortune-magazine https://acntimes.com/Ratlams-Porwal-Industries-ranked-in-the-Indian-Ethical-Business-Special-issue-of-the-worlds-prestigious-Fortune-magazine एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के औद्योगिक विकास को दिशा में देने में अग्रसर रतलाम की पोरवाल इंडस्ट्रीज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इंडस्ट्रीज को विश्व की प्रतिष्ठित फार्च्यून मैगजीन ने भारतीय एथिकल बिजनेस विशेषांक में स्थान दिया है। पोरवाल इंडस्ट्रीज को मैगजीन ने 50 वर्ष से एथिकल बिजनेस प्रैक्टिसेज के का पालन करने के मामले में अग्रणी पाया है।

फार्च्यून मैगजीन विश्व की प्रसिद्ध मैगजीन है जो टॉप 500 कंपनीज की लिस्ट जारी करने के लिए जानी जाती है। हाल ही में फार्च्यून मैगजीन द्वारा भारत के एथिकल बिजनेस पर एक विशेषांक का प्रकाशन किया है। फरवरी 2002 के इस विशेषांक को फार्च्यून इंडिया एक्सचेंज और अनस्टॉपपेबल वर्ल्ड्स बिजनेस माइंड नाम दिया गया है। इसमें रतलाम की पोरवाल इंडस्ट्रीज ने भी जगह बनाई है। मैगजीन ने माना है कि पोरवाल इंडस्ट्रीज 50 साल से बिजनेस एथिक्स की स्थापना में सशक्त भूमिका निभा रही है और अपने स्टेक होल्डर्स और कस्टमर्स में अपनी अपनी सत्यनिष्ठा और भरोसे के मामले में खरी उतरी है।

1972 में पोरवाल ब्रदर्स ने की थी स्थापना

मैगजीन ने पोरवाल इंडस्ट्रीज के संस्थापक पोरवाल ब्रदर्स (सुरेंद्र एवं वीरेंद्र पोरवाल) की तस्वीर भी प्रकाशित की है। मैगजीन ने पोरवाल ब्रदर्स द्वारा 1972 में मप्र के रतलाम में स्थापित पोरवाल इंडस्ट्रीज को एक यूनिक इंडस्ट्री बताया है। मैगजीन के अनुसार पोरवाल ब्रदर्स द्वारा एथिकल बिजनेस और प्रमाणिकता का ना सिर्फ बीज रोपा वरन उस पर चलते हुए सभी मापदंडों का पालन भी किया। यह एथिकल बिजनेस भारत को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में सहायक है।

पोरवाल इंडस्ट्रीज अब पोरवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज बन चुका है जो एक प्रतिष्ठित व्यवसायिक घराना होकर कई प्रकार के व्यवसायों में संलग्न है। पोरवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज आज इंजीनियरिंग से जुड़े उत्पादों के निर्माण से लेकर फैब्रिकेशन के उपकरण, मेटल पाउडर (धातु चूर्ण), मैट्रेस व ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट्स के अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल रेंज तैयार करने में शिद्दत से जुड़ी हुई है। इन सभी में सफलता का अर्जित करते हुए इस औद्योगिक घराने ने ना सिर्फ आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ बल्कि अपने शेयरधारकों और ग्राहकों का भी विश्वास जीता।

यूएस और कनाडा में भी बढ़ाएंगे कदम, करेंगे निवेश

मैगजीन ने के साथ ही सेकंड जनरेशन के युवा और उत्साही आंत्रप्रेन्योर व सीईओ वरुण पोरवाल एवं पोरवाल इंडस्ट्रीज का हिस्सा वरुण पोरवाल को भी पर्याप्त स्थान दिया है। हाल ही में ‘इंस्पायरिंग यूथ इंटरप्रेन्योर ऑफ एमपी सम्मान से नवाजे गए वरुण स्लीपिंग सॉल्यूशन प्रोडक्ट व मैट्रेस बनाने वाली कंपनी लक्जर इंडिया इंक के प्रेसिडेंट भी हैं।

वरुण पोरवाल द्वारा मैगजीन को दिए इंटरव्यू के अनुसार हमारी सफलता का राज हमारी मजबूत योजनाएं हैं। हम अपनी क्षमता और उत्पादन का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जल्दी ही विदेशी जमीन अमेरिका और कनाडा में भी निवेश प्रस्तावित है। वरुण कहते हैं कि हम अपने उत्पाद को सिर्फ एक गद्दे के रूप में नहीं बेचते, बल्कि हम नींद का समाधान (Sleep Solutions) बेचते हैं। 

बुनियाद मजबूत हो तो परिणाम भी सकारात्मक ही आते हैं, सफलता भी कदम चूमती है

कहते हैं कि अगर बुनियाद मजबूत हो तो परिणाम सार्थक और सकारात्मक आने से कोई नहीं रोक सकता। पोरवाल इंडस्ट्रीज के लिए भी यह बात लागू होती है। पोरवाल इंडस्ट्रीज के संस्थापक पोरवाल ब्रदर्स (सुरेंद्र और वीरेंद्र) को मजबूत इरादों की बुनिया अपने पिता (स्व.) वरदीचंद पोरवाल से मिली जो खुद दृढ़ निश्चय और इरादों के मामले में रतलाम के खरे सोने जैसे ही खरे थे। वरिष्ठ अभिभाषक के अलावा संविधान निर्मात्री एवं रेवेन्यू लॉ कमेटी रतलाम राज्य के सदस्य रहे वरदीचंद पोरवाल सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले के लिए जाने जाते हैं।

शहर की मूलभूत समस्याओं से जनता को निजात दिलाने के लिए उन्होंने स्थानीय एसडीएम कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी और जीते। सुप्रीम कोर्ट सा उनके और जनता के पक्ष में आया फैसला न सिर्फ देश के अखबारों की सुर्खियां बना था बल्कि यूनाइटेड नेशन, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट तक में उसे संदर्भित किया गया था। उनका यह संघर्ष भी उसी वर्ष (1972) शुरू हुआ था जिस वर्ष पोरवाल ब्रदर्स ने पोरवाल इंडस्ट्रीज की नींव रखी थी। यही वजह है कि पोरवाल परिवार की सेकंड जनरेशन वरुण अपना पहला मार्गदर्शक अपने दादा वरदीचंद और दूसरा अपने पिता वीरेंद्र पोरवाल को मानते हैं।

]]>
Mon, 21 Feb 2022 13:20:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
Contract for Development : एशियाई विकास बैंक और केंद्र सरकार ने शहरी गतिशीलता में सुधार के लिए परियोजना तत्परता वित्तपोषण ऋण के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर https://acntimes.com/development-contract-asian-development-bank-and-central-government-signed https://acntimes.com/development-contract-asian-development-bank-and-central-government-signed

आईजोल @ एसीएन टाइम्स . केंद्र और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने आज मिजोरम के पूर्वोत्तर राज्य की राजधानी आइजोल में पीआरएफ ऋण के लिए अनुबंध (Contract for Development) पर हस्ताक्षर किए। यह 4.5 मिलियन डॉलर की परियोजना तत्परता वित्तपोषण के लिए किया गया है। इससे शहरी गतिशीलता में सुधार की परियोजना की तैयारी और डिजाइन गतिविधियों का समर्थन करना शामिल होगा।

वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा ने भारत सरकार की ओर से हस्ताक्षर किए। वहीं एडीबी के भारत निवासी मिशन ताकेओ कोनिशी के देश निदेशक ने एडीबी के लिए हस्ताक्षर किए। समझौते (Contract for Development) पर हस्ताक्षर करने के बाद मिश्रा परियोजना के बारे में बुलाया। उन्होंने कहा कि, पीआरएफ आगामी परियोजना के लिए उच्च प्राथमिकता वाले शहरी परिवहन निवेश की पहचान कर उचित परिश्रम और अन्य प्रारंभिक गतिविधियों का समर्थन करके इसकी तैयारी को बढ़ाकर आइजोल में शहरी गतिशीलता में सुधार के लिए दीर्घकालिक समाधानों के विकास का समर्थन करता है।

शहरी परिवहन विकास की रणनीति की रूपरेखा तैयार होगी, तालमेल भी बनाएगी

कोनिशी ने कहा, पीआरएफ आइजोल के लिए एक व्यापक गतिशीलता योजना विकसित करेगा। यह शहरी परिवहन विकास रणनीति की रूपरेखा तैयार करेगी। राज्य में शहरी विकास योजना पहल के साथ तालमेल भी बनाएगी। इसके हस्तक्षेपों में जलवायु और आपदा लचीलापन और लिंग समावेश को बढ़ावा देगी।

अनियोजित शहरीकरण के कारण उपजी अव्यवस्थित यातायात की स्थिति

मिजोरम के प्रशासनिक और सेवा उद्योग के केंद्र आइजोल में शहरी गतिशीलता तीव्र और अनियोजित शहरीकरण के कारण गंभीर रूप से बाधित है। इसके परिणामस्वरूप संकरी सड़क पर अव्यवस्थित यातायात की स्थिति निर्मित होती है। सड़क सुरक्षा, लोगों और सामान की आवाजाही में दक्षता और पर्यावरणीय स्थिरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आगामी परियोजना को पीआरएफ पीआरएफ के माध्यम से विकसित किया जा रहा है। ऐस इसलिए कि स्थायी शहरी गतिशीलता समाधानों को अपनाकर शहर की परिवहन समस्याओं को हल करना चाहता है।

यह भी देखें... Dr Subbarao on Ventilator : जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती गांधीवादी विचारक डॉ. सुब्बराव को देर शाम आया अटैक, हालत नाजुक

]]>
Wed, 27 Oct 2021 04:15:48 +0530 Niraj Kumar Shukla