WWW.ACNTIMES.COM & : क्रिकेट https://acntimes.com/rss/category/Cricket WWW.ACNTIMES.COM & : क्रिकेट en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 में एक्सपर्ट की धुआंधार बल्लेबाजी ने ढहाया कहर, 65 रन से दर्ज की जीत https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-2023-2206 https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-2023-2206 रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा के तीसरे दिन नेहरू स्टेडियम में हुए रोमांच से भरे मुकाबले

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के रात्रिकालीन मुकाबलों का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां आयोजित मैच आनंद खेल प्रेमी स्टेडियम के साथ फेसबुक लाइव के माध्यम से उठा रहे हैं। स्टेडियम के मैदान पर रात एक्सपर्ट और कहर बॉयज के बीच जोरदार मुकाबला रहा। एक्सपर्ट की धुआंधार बल्लेबाजी के आगे कहर बॉयज नहीं टिक सकी। 

नेहरू स्टेडियम में हुए एक्सपर्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं 120 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कहर बॉयज की टीम के हौंसले पहले ही पस्त नजर आने लगे थे। शुरुआती दौर में बल्लेबाजों ने प्रयास भी किया लेकिन इतने बडे़ स्कोर के आगे टीम सात विकेट गवांकर महज 55 रन ही बना सकी। इस तरह एक्सपर्ट ने मैच 65 रनों से जीत लिया।

तीसरे दिन पहला मुकाबला आशुतोष और रतलाम स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। इसमें आशुतोष ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार दूसरे मैच में सियाराम ने राइजिंग स्टार को हराया। तीसरे मैच में ग्वली ने फाइटर इलेवन को हराया और चौथे मुकाबले में रतलाम इंडियन ने वारियर इलेवन को हराकर मुकाबले जीत लिया। इसके साथ ही टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच के दौरान रतलाम इंडियन ने भी विशाल स्कोर खड़ा था, जिसका पीछा वारियर नहीं कर सका।

ये रहे आयोजन में उपस्थित

स्टेडियम में चल रहे रात्रिकालीन इन मुकाबलों के तीसरे दिन अतिथि के रूप में मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, चंद्रकांत मांडोत, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, अश्विनी शर्मा, राजा राठौड़, मनीष जोशी, सुनील जैन, प्रकाश व्यास, समिति सदस्य अनुज शर्मा,  नीलेश पटेल सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 30 Apr 2023 00:03:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
हर भारतीय को ‘हार्दिंक’ बधाई, हार्दिक ने पहले घातक गेंदबाजी कर पाकिस्तान को रोका फिर सिक्स जड़कर मैच भी जीत लिया https://acntimes.com/India-beat-Pakistan-by-5-wickets-in-Asia-Cup https://acntimes.com/India-beat-Pakistan-by-5-wickets-in-Asia-Cup एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से किया पराजित

एसीएन टाइम्स @ खेल डेस्क । टीम इंडिया ने रविवार को हुए एशिया कप के ग्रुप-ए के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से पराजित कर दिया। पहले घातक गेंदबांजी के जरिए विरोधी टीम को रन बनाने से रोकने वाले हार्दिक ने विजयी छक्का जडकर सभी भारतीयों की सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान से पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया।

करीब 10 महीने के लंबे अंतराल के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप के ग्रुप-ए के मैच में रविवार को आमने-सामने हुईं। टॉस भारत ने जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। मैच में पाकिस्तान की टीम काली पट्टी पहनकर उतरी। इसकी वजह पाकिस्तान में भीषण बाढ़ होने से हजारों लोगों का जान गंवाना है। बाढ़ पीड़ितों के सपोर्ट के लिए पाकिस्तानी टीम ने ऐसा किया। इसकी जानकारी खुद टीम के कप्तान बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी थी।

पाकिस्तानी पारी : 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई टीम

पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए लिए भारत की ओर से मैच का पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद रिजवान को अंपायर ने LBW आउट करार दे दिया हालांकि वे रिव्यू में बच गए। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर रिजवान के खिलाफ बल्ले के बाहरी किनारे को लेकर जोरदार अपील हुई। इस पर रोहित शर्मा ने रिव्यू भी ले लिया। हालांकि रिजवान दूसरी बार भी नॉटआउट करार दिए गए। इसके बाद आवेश खान ने जोरदार वापसी की। मोहम्मद रिजवान ने उनकी गेंद पर चौका और छक्का लगाया और फखर जमान को स्ट्राइक दी। ऑफ स्टम्प से बाहर आवेश की शॉर्ट पिच गेंद पर फखर ने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन विकेट के पीछे कार्तिक ने कैच कर लिया।

कुछ खास नहीं कर पाए बाबर : पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम कुछ खास नहीं कर पाए। उनका विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया। बाबर शॉर्ट पिच गेंद को बांउड्री के बाहर भेजने के दौरान एक्स्ट्रा बाउंस संभाल नहीं सके और अर्शदीप के हाथों कैच आउट हो गए। इस तरह पाकिस्तान 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तानी की ओर से मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। इफ्तिखार 22 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। खुशदिल ने 2 रन बनाए।

भुवनेश्वर ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 3 इफ्तिखार, रिजवान और खुशदिल को पवेलियन भेजा। तीनों विकेट शॉर्ट गेंद पर लिए। अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ने भी पाकिस्तान के 2 और विकेट लिए। भुवी ने आसिफ अली को और अर्शदीप ने मोहम्मद नवाज को आउट किया। अर्शदीप ने शहनवाज दहानी को यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया। 1 विकेट आवेश खान को भी मिला। स्पिन का जिम्मा रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल पर रहा।

भारतीय पारी : 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर भारत ने भेजा लक्ष्य

पाकिस्तान द्वारा दिए लक्ष्य के जबाव में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर एशिया कप में जीत हासिल कर ली। भारतीय जीत के हीरो गुजरात टाइटन हार्दिक पंड्या साबित हुए। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। इतना ही नहीं दबाव वाली स्थिति में बेहतरीन पारी भी खेली और 17 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्होंने मैच के आखिर में विजयी छक्का भी जड़ा। वैसे मैच में कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद थी, लेकिन वे सिर्फ 12 रन ही बना सके। पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के चक्‍कर में विराट कोहली भी जल्दी आउट हो गए। वे 34 गेंद पर 35 गेंद बना सके। दोनों विकेट मोहम्मद नवाज ने झटके।

जिनसे थी उम्मीद वे कुछ नहीं कर सके : इससे पहले टीम इंडिया को पहला झटका पहले ही ओवर में केएल राहुल का लगा जिनका विकेट नसीम शाह ने 1 रन पर झटक लिया था। इसी ओवर में विराट कोहली का स्लिप में कैच छूट गया जो उनके लिए बड़ा जीवनदान था। सूर्यकुमार यादव से उम्मीदें थी, लेकिन वे 12 गेंद में 12 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर बोल्ड हो गए। ऋषभ पंत को इस मैच में मौका नहीं मिला। उनकी जगह शानदार फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक को लिया गया था।

टीम इंडिया बड़ी गलती, वरना और कम बनते पाक के रन

भारतीय टीम ने मैच के दौरान एक बड़ी गलती कर दी। टीम तय समय पर 20 ओवर पूरे नहीं कर पाई। इससे आखिर के 3 ओवर में 30 गज के बाहर केवल 4 प्लेयर के साथ ही खेलना पड़ा। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो पाकिस्तान के रन और कम हो सकते थे।

दोनों टीमों से ये खिलाड़ी खेले

भारतीय टीम : रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पाकिस्तानी टीम : बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ, शहनवाज दहानी।

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 1984 से अब तक 15 बार आमने सामने हो चुके हैं। भारत ने 9 बार एशिया कप का विजेता रहा। 3 बार उपविजेता और एक बार रनर अप भी रहा। वहीं पाकिस्तान ने 5 बार खिताब जीते। एक बार 1997 में बारिश के कारण निर्णय नहीं हो सका था। खास बात यह कि 2008 से अब तक हर बार जिस टीम ने टारगेट का पीछा किया, वही विजेता बनी। यानी भारत ने 7 तो पाकिस्तान ने 2 बार टारगेट का पीछा करते हुए जीत दर्ज की। भारत ने 2018 में पाकिस्तान को दो बार हराया था।

---------------------

आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

...तो परेशान न हों, अपना...

'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

अपनाइये, एक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

क्योंकि,

'जल ही जीवन है'

'Change Your Mind - Change Your Life'

जानने के लिए संपर्क करें

9826809338 या 7470909338 पर

]]>
Mon, 29 Aug 2022 01:05:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
क्रिकेट मैच ने बढ़ाई पुलिस और पत्रकारों की मैत्री, शब्द और डंडे नहीं मैदान पर बरस रहे थे रन, एसपी ने खिलाड़ियों को मैडल से नवाजा https://acntimes.com/Friendship-cricket-match-increased-the-friendship-between-Journalist-and-police https://acntimes.com/Friendship-cricket-match-increased-the-friendship-between-Journalist-and-police
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रविवार का दिन पुलिस और पत्रकारों के बीच मैत्री कायम रखने के नाम रहा। दिनभर खबरों और शब्दों से खेलने वाले और कानून का डंडा बजाने वाले हाथों में आज बल्ला और गेंद था। बल्लेबाज रन बरसा रहे थे तो गेंदबाज उन्हें क्लीन बोल्ड करने के लिए बेताब थे।
यह नजारा था पुलिस लाइन स्थित मैदान का, जहां रविवार को पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। सुबह 9 बजे मैच की शुरूआत हुई। पत्रकार इलेवन और प्रशासन इलेवन के कप्तान एसपी गौरव तिवारी की मौजुदगी में पत्रकार सौरभ कोठारी ने टास कराया, जिसमें पत्रकार इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

पत्रकार इलेवन से नागौरा का रहा सर्वाधिक स्कोर

पत्रकार इलेवन की ओर से प्रदीप नागौरा ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। पत्रकारों ने 12 ओवर में 75 रन बनाए। इसके जवाब में पुलिस प्रशासन की टीम ने 11 ओवर में निर्धारित लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली। मैच के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी दी गई। सभी खिलाडियों को एसपी गौरव तिवारी ने मैडल दिए।

इन्होंने मैदान पर दिखाया दम

पत्रकार इलेवन की ओर से प्रदीप नागौरा, किशोर जोशी, यश शर्मा,हिम्मत यादव, दिव्यराज,विनोद वाधवा, यशवंत, कुलदीप माहेश्वरी, के. के. शर्मा, समीर खान, सिंकदर पटेल, हिमांशु जोशी तथा पुलिस प्रशासन की ओर से एसपी गौरव तिवारी, कैलाश, पवन, जीवन, धर्मेन्द्र, निवेश, शुभम परमार, हिमांशु, थामस, लोकेश जोशी, योगेन्द्र ने शानदार प्रदर्शन किया।

ये रहे मौजूद

मैच के दौरान पत्रकार सुरेन्द्र जैन ने कांमेट्री से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एएसपी इंद्रजीत बाकरवाल, तहसीलदार गोपाल सोनी, प्रेस क्लब सचिव मुकेश गोस्वामी, उपाध्यक्ष अमित निगम, राजू केलवा, सौरभ कोठारी, नरेन्द्र जोशी, नीरज शुक्ला, मुबारिक शैरानी, नीरज बरमेचा, विवेक चौधरी, रमेश सोनी, स्वदेश शर्मा, शाहिद मीर, हेमंत भट्ट आदि मौजूद रहे।

]]>
Sun, 28 Nov 2021 23:44:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
PAK vs AUS in T20 : मैथ्यू के तीन छक्के और चकनाचूर हो गया पाकिस्तान का फाइनल में जाने का सपना, अब आस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला https://acntimes.com/pak-vs-aus-matthews-three-sixes-in-t20-semi-finals-broke-pakistans-dream https://acntimes.com/pak-vs-aus-matthews-three-sixes-in-t20-semi-finals-broke-pakistans-dream

जीवनदान मिलने के बाद मैथ्यू ने अफरीदी की गेंदों पर जड़े लगातार तीन छक्के और ऑस्ट्रेलिया को दिला दी पाकिस्तान पर 5 विकेट से जीत

T20 वर्ल्ड कप @ एसीएन टाइम्स . दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। ऑस्ट्रेलिया की मजूबत टीम के आगे पाकिस्तान (PAK vs AUS in T20) की टीम नहीं टिक पाई और मैच हार गई। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने तीन छक्कों ने तो पाकिस्तान टीम की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद पर पानी ही फेर दिया। मैच भले ही आस्ट्रेलिया ने जीता लेकिन दीपावली भारत में मन गई। पाकिस्तान की पराजय होते ही देश में आतिशबाजी शुरू हो गई। फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी।

आस्ट्रेलिया (PAK vs AUS in T20) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाकर जीत हासिल की। पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 52 गेंदों पर 67 रन बनाए। इनमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं। रिजवान ने कप्तान बाबर आजम के साथ पहले विकेट के लिए 71 और फखर जमां के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की।

एक रन पर एक विकेट, फिर जीत लिया मैदान

आस्ट्रेलियाई पारी में महज एक रन पर जब विकेट गिरा तो लोगों को लगा था कि अनुमान गलत साबित हो सकता है। हालांकि डेविड वॉर्नर ने ऐसा नहीं होने दिया। पहले उन्होंने मैच संभाला और फिर आखिर में स्टॉयनिस की खूबसूरत पारी देखने को मिला। मैथ्यू वेड ने तो कमाल ही कर दिया। भारत के खिलाफ मैच के हीरो रहे शाहीन शाह अफरीदी को मैथ्यू जमकर धोया। एक ही ओवर में छक्कों की हैट्रिक जड़ दी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया मैच में 6 गेंद पहले ही 5 विकेट से विजयी हो गई। टी-20 के नए चैंपियन के लिए आस्ट्रेलिया का खिताबी मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

कैच छूटना मैथ्यू के लिए बन गया वरदान

जब आस्ट्रेलिया को 10 गेंद पर 21 रन की जरूरत थी उस वक्त हसन अली ने मैथ्यू वेड का कैच छोड़ दिया। यह कैच छोड़ना ही पाकिस्तान के लिए अभिषाप बन गया। इसके बाद अफरीदी के 19वें ओवर की आखिर तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ दिए। एक छक्का शॉर्ट फाइन लेग पर तो एक काउ कॉर्नर पर जड़ा। फाइन लेग पर उनका तीसरा छक्का रहा जो विजयी साबित हुआ। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

क्षेत्ररण में लचर रही पाकिस्तान टीम, आस्ट्रेलिया ने उठाया फायदा

PAK vs AUS in T20

बता दें कि, टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके विपरीत आस्ट्रेलिया पांच मैचों में से चार में जीती और सेमीफाइनल में पहुंची। नतीजतन पाकिस्तान काफी फॉर्म में नजर आ रही थी लेकिन आस्ट्रेलिया को हल्के में लेना उसे भारी ही पड़ा। पूरे खेल के दौरान पाकिस्तान क्षेत्ररक्षण के मामले में काफी लचर नजर आया।

टॉस हारते ही तय हो गई थी पाकिस्तानी टीम की पराजय

खेल गुरुओं ने तो गुरुवार के मैच में पाकिस्तान (PAK vs AUS in T20) के टॉस हारते ही मैच का फैसला सुना दिया था। आंकड़ों के विश्लेषण में पाकिस्तान की हार की संभावना पहले ही जता दी गई थी। दरअसल, दुबई की पिच पर पूर्व में हुए 11 मुकाबलों में से 10 में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें ही मैच जीतें। यही वजह है कि जब ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि टीम आधा मैच तो अपने नाम कर चुकी है। वजह यह कि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए दुबई की पिच पर बैटिंग करना आसान रहा है। जानकारों का कहना है कि यहां ओस बॉलिंग करने वाली टीम के लिए परेशानी उत्पन्न करती है। यह बात मैच के आखिर में सही भी साबित हो गई। आस्ट्रेलिया की जीत में यह कारण भी माना जा रहा है।

2010 के सेमीफाइनल मैच में भी पाकिस्तान ने खाई थी मुंह की, आस्ट्रेलिया ने फेर दिया था उम्मीदों पर पानी

PAK vs AUS in T20

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज भिड़ीं तो दोनों देशों के बीच 2010 वर्ल्ड कप में हुई भिड़ंत की याद भी ताजा हो गई। तब भी पाकिस्तान की टीम काफी फॉर्म में थी और सभी पांच मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची थी।

पाकिस्तान के सामने यह तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का मौका था। हालांकि आस्ट्रेलिया की माइक हसी की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम (PAK vs AUS in T20) ने उसकी सारी उम्मीदों पर पानी ही फेर दिया। ठीक वैसी ही स्थिति इस बार भी बनीं। बल्लियों उछल रही पाकिस्तान टीम को आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम ने पराजित कर वापस भेज दिया।

इन खिलाड़ियों के कारण मजबूत है आस्ट्रेलिया टीम

आस्ट्रेलियाई इलेवन में डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड शामिल रहे।

पाकिस्तान इलेवन : जिसकी सारी उम्मीदों पर फिर गया पानी

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी।

]]>
Fri, 12 Nov 2021 02:11:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
T20 world cup : पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया, सलामी जोड़ी नाबाद रहते हुए हासिल कर लिया 152 रन का लक्ष्य, खराब शुरुआत बनी भारतीय टीम की हार का कारण https://acntimes.com/pakistan-beat-india-by-wickets-in-t20-world-cup https://acntimes.com/pakistan-beat-india-by-wickets-in-t20-world-cup

T20 विश्वकप में नहीं जीत पाने के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहा पाकिस्तान

T20 world cup @ एसीएन टाइम्स . यूएई और ओमान में टी-20 वर्ल्ड कप (T20 world cup) में रविवार को भारत और पाकिस्तान (india vs pakistan) के बीच हुआ मुकाबला रोमांचक रहा। बाबर आजम (Captain Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) की जोड़ी ने इतिहास बदल दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने दम पर ही टीम को वर्ल्ड कप मुकाबले में 10 विकेट से भारत को पराजित (Pakistan won) कर दिया। भारतीय टीम की खराब शुरुआत उसकी पराजय का कारण बनी। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

T20 world cup
T20 world cup : पाकिस्तान की विजेता जोड़ी बाबार आजम और मोहम्मद रिजवान।

इससे पूर्व मैच (T20 world cup) में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीत था लेकिन उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। संभवतः उनका यह निर्णय उनके पक्ष में रहा। पहले पाकिस्तानी टीम ने भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी। वहीं अपनी पारी में भारत को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाजों की एक नहीं चली। ओवर आल देखें तो भारतीय टीम की खराब शुरुआत ही उसके लिए पराजय का कारण बनी। 20 ओवर खत्म होने पर भारत का फाइनल स्कोर 7 विकेट पर 151 रन ही रहा जो पाकिस्तान के लिए आसान लक्ष्य साबित हुआ।

जानिए, कैसा रही भारतीय टीम की शुरुआत और कैसे बढ़ा खेल

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने की। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने गेंदबाजी का आग किया। पाकिस्तान के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मैच में भारत की शुरुआत काफी खराब रही। उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। अगला विकेट भी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने लपका। उन्होंने केएल राहुल को भी आउट किया। इस नुकसान के साथ भारत का स्कोर महज 6-2 था।

सूर्यकुमार के छक्के ने बढ़ाया रोमांच

T20 world cup : नंबर चार पर बल्लेबाजी करने पहुंचे सूर्यकुमार यादव ने शाहीन अफरीदी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ कर रोमांच पैदा कर दिया। इस ओवर के आखिरी तक भारत दो विकेट के नुकसान पर 14 रन बन चुके थे। सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की और चार ओवर के अंत तक 21 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव को विकेट कीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट करा दिया। यह पाकिस्तान के लिए तीसरी सफलता थी। इस तरह छह ओवर खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 36-3 था। अब भारतीय पारी को संभालने की जिम्मेदारी विराट कोहली और ऋषभ पंत की थी। भारत ने शुरुआती बड़े झटकों के बीच 50 रन पूरे किए। 9वें ओवर की समाप्ति पर स्कोर 52 रन था और 3 विकेट गिर चुके थे। पंत ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर शादाब खान के खिलाफ शानदार चौका जड़ा। ।

39 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए ऋषभ पंत, 15वें ओवर में पूरे हुए 100 रन

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 39 रनों की शानदार पारी खेली और आउट हो गए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। 100 रन का स्कोर 15वें ओवर में हासिल हो सका। इसमें विराट का उल्लेखनीय योगदान रहा। उनका साथ रविंद्र जडेजा ने दिया।

भारतीय कप्तान ने 5 चौके और 1 छक्के की मदद से बनाए 57 रन

भारतीय कप्तान विराट कोहली की फिफ्टी 17वें ओवर में पूरी हुई। उन्होंने हसन अली की पहली गेंद पर दो रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनकी टी-20 वर्ल्ड कप की 10वीं फिफ्टी थी। साथ दे रहे रविंद्र जडेजा कुछ खास नहीं कर सके और 13 रन बनाकर हसन अली के शिकार बन गए। T20 world cup : इस तरह 18 ओवर के बाद भारतीय टीम 127 के स्कोर पर खड़ी थी और 5 विकेट गंवा चुकी थी। अफरीदी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी विकेट झटका। कोहली का यह विकेट उनका इस पारी का तीसरा विकेट था। विराट ने 57 रन की पारी खेली। इसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है। आखिरी ओवर खत्म होने तक भारत 151 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 152 रन का लक्ष्य रखा।

पाकिस्तान ने की सधी शुरुआत, भारत को विकेट लेने के लिए तरसाया

भारत से मिले 152 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की पारी कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शुरुआत की। बाबर और रिजवान ने टीम को सधी शुरुआत देते हुए 2 ओवरों में 18 रन जोड़े। रिजवान ने पहले ओवर में भुवनेश्वर के खिलाफ एक चौका और एक छक्का भी जड़ा। भारत के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पाकिस्तान की पारी के विरुद्ध चौथा ओवर डाला और मात्र 2 रन दिए। चार ओवर के बाद पाक का स्कोर 24 रन बिना किसी नुकसान के था। इस समय तक बाबर 9 और रिजवान 15 रन बनाकर खेल रहे थे।

पावरप्ले के ओवर खत्म होने तक पाकिस्तानी टीम बना चुकी थी 43 रन

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ शानदार शुरुआत देते पावरप्ले में ही बिना किसी नुकसान के 43 रन बना दिए। इस समय रिजवान का निजी स्कोर 25 और बाबर 17 रन था। भारत को भले ही अब तक विकेट नहीं मिला था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी की। 8 ओवरों के बाद पाकिस्तान 52 रन पर था।

रनआउट होने से बचे रिजवान, भारत विकेट को तरसा

पाकिस्तान की पारी के आ्धे ओवर हो तक भी बल्लेबाजों का भारतीय गेंदबाज कुछ नहीं बिगाड़ सके। एक बार रिजवान को थोड़ी दिक्कत आई, वे रनआउट होते बचे लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ। बाबर और रिजवान ने हर भारतीय गेंदबाज का सूझबूझ से मुकाबला किया और आखिर तक डटे रहे। मैच खत्म होने तक पाकिस्तान ने भारत दिया गया लक्ष्य बिना किसी नुकसान के ही हासिल कर इतिहास रच दिया।

ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और उसका प्रदर्शन

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हैरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

PAKISTAN BATTING

Batsmen R B 4s 6s SR
Babar Azam (NOT OUT) 68 52 6 2 130.76
Mohammad Rizwan (NOT OUT) 79 55 6 3 143.63
Fakhar Zaman - - - - -
Mohammad Hafeez - - - - -
Shoaib Malik - - - - -
Asif Ali - - - - -
Imad Wasim - - - - -
Shadab Khan - - - - -
Hasan Ali - - - - -
Shaheen Afridi - - - - -
Haris Rauf - - - - -
EXTRAS (w 4, lb 1) 5
TOTAL (0 wickets, 17.5 overs) 152
T20 world cup

FALL OF WICKETS
https://www.t20worldcup.com/

INDIA BOWLING

Bowlers O M R W Econ Dots
Bhuvneshwar Kumar 3 0 25 0 8.33 7
Mohammad Shami 3.5 0 43 0 11.21 5
Jasprit Bumrah 3 0 22 0 7.33 7
Varun Chakaravarthy 4 0 33 0 8.25 6
Ravindra Jadeja 4 0 28 0 7.00 8

भारत की प्लेइंग इलेवन और उसका प्रदर्शन

केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।  

INDIA BATTING

Batsmen R B 4s 6s SR
KL Rahul (b Shaheen Afridi) 3 8 0 0 37.50
Rohit Sharma (lbw Shaheen Afridi) 0 1 0 0 0.00
Virat Kohlic (Mohammad Rizwan b Shaheen Afridi) 57 49 5 1 116.32
Suryakumar Yadavc (Mohammad Rizwan b Hasan Ali) 11 8 1 1 137.50
Rishabh Pant (c & b Shadab Khan) 39 30 2 2 130.00
Ravindra Jadeja (c Mohammad Nawaz b Hasan Ali) 13 13 1 0 100.00
Hardik Pandyac (Babar Azam b Haris Rauf) 11 8 2 0 137.50
Bhuvneshwar Kumar (NOT OUT) 5 4 0 0 125.00
Mohammad Shami (NOT OUT) 0 0 0 0 0.00
Jasprit Bumrah - - - - -
Varun Chakaravarthy - - - - -
EXTRAS (nb 1, w 4, b 6, lb 1) 12
TOTAL (7 wickets, 20 overs) 151
T20 world cup

FALL OF WICKETS
1-1 (R Sharma, 0.4 ov), 2-6 (KL Rahul, 2.1 ov), 3-31 (S Yadav, 5.4 ov), 4-84 (R Pant, 12.2 ov), 5-125 (R Jadeja, 17.5 ov), 6-133 (V Kohli, 18.4 ov), 7-146 (H Pandya, 19.3 ov)
T20 world cup

PAKISTAN BOWLING

Bowlers O M R W Econ Dots
Shaheen Afridi 4 0 31 3 7.75 13
Imad Wasim 2 0 10 0 5.00 5
Hasan Ali 4 0 44 2 11.00 8
Shadab Khan 4 0 22 1 5.50 9
Mohammad Hafeez 2 0 12 0 6.00 3
Haris Rauf 4 0 25 1 6.25 8
https://www.t20worldcup.com/

]]>
Mon, 25 Oct 2021 05:55:26 +0530 Niraj Kumar Shukla