WWW.ACNTIMES.COM & : राजस्थान https://acntimes.com/rss/category/Rajasthan WWW.ACNTIMES.COM & : राजस्थान en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA मस्जिद में हैवानियत ! 22 साल के मौलवी ने 5 साल की बच्ची से ज्यादती का किया प्रयास, चीख सुनकर मां पहुंची तो आरोपी ने लगाई दौड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार https://acntimes.com/A-22-year-old-Maulvi-tried-to-rape-a-5-year-old-girl-in-a-mosque-arrested https://acntimes.com/A-22-year-old-Maulvi-tried-to-rape-a-5-year-old-girl-in-a-mosque-arrested एसीएन टाइम्स @ जयपुर : राजस्थान के अलवर बड़ी खबर आ रही है। यहां एक इमाम ने 5 साल की बच्ची को मस्जिद के अंदर ले जाकर ज्यादती करने का प्रयास किया। मस्जिद से बच्ची की चीख सुनकर पीड़िता की मां पहुंची तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने यहां के एक गांव की मस्जिद के 22 वर्षीय मौलवी असजद खान के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने एक मस्जिद है। जहां असजद खान नाम का मौलवी है। वह यहां दो साल से काम कर रहा है। पिता का आरोप है कि रविवार को उनकी लगभग 5 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी मौलवी असजद ने खाने की चीज देने के बहाने उसे मस्जिद में बुलाया। इसके बाद वह बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा और ज्यादती का प्रयास किया।

ऐसे हुआ खुलासा

पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी पत्नी बच्ची को घर के बाहर ढूंढ रही थी, इसी दौरान सामने मस्जिद से चीख सुनाई दी। वह दौड़कर मस्जिद के अंदर पहुंची तो आरोपी असजद को आपत्तिजनक अवस्था में पाया। मौलवी और बच्ची के कपड़े खुले हुए थे और उसने बच्ची को अपने ऊपर बैठा रखा था। आरोपी बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था। मां को देख आरोपी असजद ने बच्ची को उसी हाल में छोड़कर बाहर की तरफ दौड़ लगा दी।

पुलिस ने कराया बच्ची का मेडिकल

घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी मौलवी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया है। पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। थोड़ी देर के प्रयास में ही आरोपी असजद खान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। राजगढ़ थाना प्रभारी रामजीलाल मीना ने मीडिया को बताया कि आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

]]>
Mon, 23 Sep 2024 20:06:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
राजस्थान में ‘राम दरबार’ पर चला बुलडोजर, BJP ने कहा& गहलोत सरकार की यह निशाचरी करतूत भूलेंगे नहीं, देखें घटना का वीडियो https://acntimes.com/Bulldozers-ran-on-Ram-Darbar-in-Rajasthan-BJP-said-we-will-not-forget-this-dastardly-act-of-Ashok-Gehlot-government https://acntimes.com/Bulldozers-ran-on-Ram-Darbar-in-Rajasthan-BJP-said-we-will-not-forget-this-dastardly-act-of-Ashok-Gehlot-government -हिंदू सगठनों ने डेढ़ घंटे तक किया प्रदर्शन, सड़क पर धरना देकर किया हनुमान चालीसा का पाठ

-फोरलेन बनाने वाले ठेकेदार ने पहले कहा- नहीं है राम दरबार, विरोध बढ़ने पर मांगी माफी

एसीएन टाइम्स @ जयपुर । एक ओर उत्तर प्रदेश में रामलला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बन रहा है वहीं दूसरी तरफ राजस्थान सरकार ने सालासर बालाजी रोड पर राम दरबार को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। इस मामले ने जबरदस्त तूल पकड़ लिया है। सरकार के इस कदम के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया तो भाजपा ने इसे इसे अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को निशाचरी करतूत बताया। राम दरबार को ढहाए जाने के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।

(यह दृश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश का नहीं बल्कि राजस्थान के बालाजी धाम रोड सुजानगढ़ का है)

राजस्थान में सालासर बालाजी धाम रोड स्थित सुजानगढ़ के प्रवेश द्वार पर ‘राम दरबारकी प्रतिमा थीं जिन्हें राजस्थान सरकार ने बीती रात बुल्डोजरों की मदद से ढहा दिया। इसके वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू कार्यकर्ताओं ने सुजानगढ़-सालासर रोड पर चक्काजाम कर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी हिंदू कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। वे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। करीब डेढ़ तक चले प्रदर्शन के दौरान दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। यातायात सुचारु कराने में पुलिस व प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ी।

अधिकारियों के सड़क पर बैठाकर पूछा राम दरबार तोड़ने का कारण

मीडिया रिपोर्ट के अऩुसार आक्रोशित लोगों ने डिप्टी एईएन बाबूलाल वर्मा और ज्वाइंट ईएन नंदलाल मुवाल को भी सड़क पर ही बैठा लिया और उनसे राम दरबारकी प्रतिमा को तोड़ने का कारण पूछा। इस पर एईएन ने सड़क चौड़ीकरण की बात कही। उन्होंने हाथ जोड़कर माफ़ी भी माँगी। एईएन ने आश्वास्त किया है कि सड़क का काम पूरा होने के बाद जो प्रवेश द्वार बनाएगा, उसमें भी राम दरबार की प्रतिमाएँ स्थापित की जाएँगी। प्रदर्शनकारियों ने यह बात लिखित में देने के लिए कहा लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात कह कर टालमटोल की। इसके चलते एसडीएम ने प्रशासन से बातकर मामले सुलझाने की बात कही। 

राम दरबार पर बुलडोजर चलाने को माफ नहीं किया जाएगा- भाजपा

मामले को लेकर भाजपा ने राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कॉन्ग्रेस सरकार पर हमला बोल दिया है। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर घटना का वीडियो शेयर कर इसे सरकार की ‘निशाचरी करतूतकरार दिया।

पार्टी के मुताबिक एईएन ने पहले कहा था कि राम दरबारप्रवेश द्वार पर मौजूद ही नहीं था। हालांकि जब विरोध हुआ तो उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ी। भाजपा ने कहा है कि राम दरबारपर बुलडोजर चलाने की घटना माफ़ नहीं नहीं की जाएगी।

फोरलेन निर्माण के लिए ध्वस्त किया राम दरबार सहित प्रवेश द्वार

बता दें कि सालासर रोड को फोरलेन बनाया जा रहा है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ठेकेदार ने काम शुरू किया। इसके चलते प्रवेश द्वार को राम दरबार सहित बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इससे आक्रोश भड़क गया। आक्रोशितजनों का कहना है कि ठेकेदार दवारा सम्मानजनक तरीके से मूर्तियों को कहीं और स्थानांतरित किया जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

]]>
Sun, 20 Mar 2022 08:11:15 +0530 Niraj Kumar Shukla