WWW.ACNTIMES.COM & : समाज https://acntimes.com/rss/category/Society WWW.ACNTIMES.COM & : समाज en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA भगवान महावीर के 2622 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर अहिंसा दर्शन को दुनिया में फैलाने का लिया संकल्प, गुणानुवाद सभा हुई, चल समारोह भी निकला https://acntimes.com/Resolved-to-spread-Lord-Mahavirs-non-violence-philosophy-in-the-world https://acntimes.com/Resolved-to-spread-Lord-Mahavirs-non-violence-philosophy-in-the-world एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भगवान महावीर के 2622वें जन्म कल्याणक महोत्सव में समाजजन ने उनके अहिंसा दर्शन को दुनिया में फैलाने का संकल्प लिया। श्री सकल जैन श्रीसंघ द्वारा जैन स्कूल में धर्मसभा आयोजित की गई। साध्वी श्री शीलरेखाश्रीजी की निश्रा में आयोजित धर्मसभा में वक्ताओं ने गुणानुवाद करते हुए कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत ही दुनिया में शांति ला सकते हैं। इस मौके पर विशाल स्वामीवात्सल्य हुआ। उससे पूर्व सकल समाज का चैमुखीपुल से जुलूस निकला जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इसमें जय महावीर-जय महावीर की स्वरलहरी गूंज रही थी। 

आचार्य श्री सागरानन्दसूरीजी के समुदायवर्तनी साध्वीश्री शीलरेखाश्री जी ने कहा कि भगवान महावीर ने जन्म लेने के बाद माता-पिता की सेवा आदर्श प्रस्तुत किया। बाद में उन्होंने बड़े भाई को पिता समान मानकर सेवा की और लगातार आदर्श प्रस्तुत करते रहें। रतलाम के लिए आज का दिन बहुत सौभाग्यशाली है, क्योंकि समाजजनों ने एकजुट होकर प्रभु महावीर के शासन की प्रभावना की है। साध्वीश्री ने भगवान महावीर के पांच सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन सिद्धांतों के कारण महावीर आज भी सर्वत्र प्रांसगिक हैं। 

जीयो और जीने दो के संदेश पर अमल हो तो हर समस्या हल हो- कोठारी

श्री सकल जैन श्रीसंघ के मार्गदर्शक पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि महावीर जयंती का महान पर्व समाज की एकता का प्रतीक है। इसे वर्षों से मिलजुलकर मनाया जा रहा है। प्रभु महावीर ने जीयो और जीने दो का जो संदेश दिया है, उस पर यदि अमल किया जाए, तो पूरी दुनिया की समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

महावीर का संदेश जन-जन को पहुंचाने का लें संकल्प- काश्यप

मागदर्शक एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि भगवान महावीर के संदेश सर्वकालिक है। यूक्रेन युद्ध से दुनिया में जो अशांति है, उसे दूर करने के लिए अहिंसा के जरिए शांति का संदेश दिया जा सकता हैं। जन्म कल्याणक महोत्सव रतलाम में सामाजिक एकता का पर्व है, इस पर सबको भगवान महावीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। 

मंगलाचरण से हुआ शुभारंभ

धर्मसभा का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। सकल जैनश्री संघ के संचालक सदस्य ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल एवं राजेश सुराना ने मार्गदर्शकगण एवं समाज प्रमुखों अभय लुनिया, सुदर्शन पिरोदिया सहित अनोखीलाल कटारिया आदि का स्वागत किया। स्वामी वात्सल्य में संघ ने गोकुलजी महाराज एवं सेवकगण का सम्मान किया। संचालन प्रकाश मूणत एवं जयंत बोहरा द्वारा किया गया। 

ये संगठन हुए शामिल

इस अवसर पर श्री गुजराती उपाश्रय, श्री साधुमार्गी जैन श्रीसंघ, श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ,श्री आराधना भवन ट्रस्ट, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीम चैक, श्री तेरापंथ महासभा, श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ, श्री ज्ञानगच्छ श्रीसंघ, श्री शांत कांत जैन श्रीसंघ, श्री पाश्र्वनाथ जैन मित्र मंडल, श्री सज्जन मिल क्षेत्र श्रीसंघ, श्री दिगम्बर बीस घर गोठ, श्री दिगम्बर साठ घर गोठ, श्री दिगम्बर स्टेशन श्रीसंघ, श्री दिगम्बर हुम्मड समाज, श्री दिगम्बर जैन नरसिंहपुरा एवं श्री सुधर्मा जैन सेवा संघ के सदस्यगण उपस्थित रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा भगवान महावीर के जीवन दर्शन पर चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एमपी रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, नगर के वरिष्ठ समाजसेवी ललित कोठारी, फेडरेशन के दीपेंद्र कोठारी ने फीता काटकर किया।

प्रतियोगिता में 172 बच्चों ने भाग लिया और कैनवास पर अपनी कल्पनाओं को उकेरा। सचिव नीलेश गोधा एवं संजय चरपोटा ने बताया अतिथियों ने प्रथम आए मिलन लुणावत, द्वितीय केशवी भांगू व  अदिशी भटेवरा एवं  तृतीय स्थान  मोक्षा छाजेड़ ने को पुरस्कृत किया। 9 प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर  ललित कांठेड़, अनिल कटारिया, अजय खमेसरा, ग्रुप अध्यक्ष संजय खमेसरा आदि उपस्थित रहे।

जलसेवा कर किया स्वागत

जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर  ने जल पिलाओ प्यास बुझाओ के तहत श्री  महावीर जैन युवा संघ रतलाम द्वारा निकाले गए चल समारोह में सकल जैन समाज  का स्वागत कर जल सेवा की।

]]>
Wed, 05 Apr 2023 16:04:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
उत्साह और उल्लास से कल मनेगा भगवान महावीर का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव, चल समारोह निकलेगा, धर्मसभा भी होगी https://acntimes.com/Lord-Mahavirs-2622nd-Janam-Kalyanak-Mahotsav-will-be-celebrated-with-enthusiasm-and-gaiety https://acntimes.com/Lord-Mahavirs-2622nd-Janam-Kalyanak-Mahotsav-will-be-celebrated-with-enthusiasm-and-gaiety सकल जैन श्रीसंघ करेगा स्वामी वात्सल्य का आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में 4 अप्रैल को भगवान महावीर का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साह और उल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 जैन स्कूल में धर्मसभा होगी। इसके बाद समस्त समाजजन का स्वामीवात्सल्य होगा।

श्री सकल जैन श्रीसंघ के संचालक मण्डल सदस्य ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल एवं राजेश सुराना ने संयुक्त बयान जारी किया। इसमें बताया कि महावीर जयंती पर प्रतिवर्षानुसार सकल जैन श्रीसंघ के मार्गदर्शक पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न होंगे। सुबह 9 बजे सकल जैन समाज के सदस्यगण चैमुखीपुल से निकलने वाले चल समारोह में शामिल होंगे, जो जैन स्कूल पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगा। धर्मसभा के बाद जैन स्कूल परिसर में स्वामी वात्सल्य का विशाल आयोजन होगा। इसमें एकासना वालों की अलग व्यवस्था रहेगी। स्वामी वात्सल्य में सकल जैन समाज के लगग 30 हजार श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगे।

आयोजन स्थल पर बनाए 50 वार्ड

संचालक मंडल के अनुसार स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था समाज के विभिन्न संगठन एवं संस्थाएं संभालेंगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर 50 वार्ड बनाए गए हैं और प्रत्येक वार्ड की व्यवस्था अलग-अलग संगठन को सौंपी है। जन्म कल्याणक महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

इन्होंने अपील

श्री संघ के श्री गुजराती उपाश्रय, श्री साधुमार्गी जैन श्रीसंघ, श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ, श्री आराधना भवन ट्रस्ट, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीम चैक, श्री तेरापंथ महासभा, श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ, श्री ज्ञानगच्छ श्रीसंघ, श्री शांत कांत जैन श्रीसंघ, श्री पार्श्वनाथ जैन मित्र मंडल, श्री सज्जन मिल क्षेत्र श्रीसंघ, श्री दिगम्बर बीस घर गोठ, श्री दिगम्बर साठ घर गोठ, श्री दिगम्बर स्टेशन श्रीसंघ, श्री दिगम्बर हुम्मड़ समाज, श्री दिगम्बर जैन नरसिंहपुरा, एवं श्री सुधर्मा जैन सेवा संघ ने समस्त समाजजन से महावीर जंयती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंने का आह्वान किया है।

]]>
Mon, 03 Apr 2023 15:21:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
क्रोध, मान, माया, राग व द्वेष पर प्रवचन देकर सुमित मुनि ने किया लोगों का हृदय परिवर्तन https://acntimes.com/religious-worship-Sumit-Munijis-discourse-changed-the-heart-of-people https://acntimes.com/religious-worship-Sumit-Munijis-discourse-changed-the-heart-of-people ‘आत्म अन्वेषण इन पर्यूषण’ के अंतर्गत हो रहा समायिकों का आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आचार्य श्री रामलाल जी मसा के अज्ञानुवर्ति शाशन दीपक सुमित मुनीजी मसा आदि ठाणा द्वारा समता शीतल बाग में रोज प्रवचन दिए जा रहे हैं। 2000 अधिक श्रावक-श्राविकाओं की मौजूदगी में उनके द्वारा मोह, मान, माया, राग-द्वेष आदि विषयों पर दिए गए प्रवचन से कई लोगों का हृदय परिवर्तन हो चुका है। मुनिश्री से प्रेरणा लेकर कई लोगों ने विभिन्न संकल्प भी लिए।

‘आत्म विश्लेषण इन पर्यूषण’ के तहत हो रही धर्म आराधना के लिए मुनिश्री द्वारा श्रावक-श्राविकाओं से सामयिकी करने का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा था कि 24, 40, 64, 88, 108 जितनी भी सामायिक हो सके, वह करना चाहिए। लोगों की सामयिकी अब पूरी होने जा रही है। लोग पौषध भी कर रहे हैं।

समाज के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र गादिया बताया कि आयोजन के लिए संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, मंत्री दशरथ बाफना, महिला मंडल अध्यक्ष चंद्रकांता पिरोदिया, मंत्री जूली पिरोदिया, समता युवा संघ अध्यक्ष पंकज मूणत, मंत्री पवन गोरेचा, बहू मण्डल अध्यक्ष राधिका बाफना, मंत्री लवीना धम्मानी, बालक मंडल अध्यक्ष ऋषभ मूणत मंत्री कोठारी, बालिका मण्डल अध्यक्ष इशिता मूणत, मंत्री इशिता चौपड़ा आदि ने संवत्सरी पर्व पर ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का आह्वान किया है। गादिया के अनुसार शाशन दीपिका श्री प्रीतिसुधा जी मसा आदि ठाणा के प्रवचन समता सदन घासबाजार पर और श्री हितेषीश्रीजी मसा आदि ठाणा के प्रवचन और काटजू नगर स्थित समता भवन में चल रहे हैं।

पर्व पर मांसाहार की दुकानें बंद रखने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र गादिया ने संवत्सरी पर्व व गणेश चतुर्थी पर्व पर मांसाहार की दुकानें बन्द कराने के आदेश का पालन कराने की मांग प्रशाशन से की है। उन्होंने बताया है कि प्रशासन हमेशा आदेश निकालता है लेकिन उसका सख्ती से पालन कराकर दायित्व पूरा करना चाहिए।

--------------------

आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

...तो परेशान न होंअपना...

'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

अपनाइयेएक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

क्योंकि,

'जल ही जीवन है'

'Change Your Mind - Change Your Life'

जानने के लिए संपर्क करें

9826809338 या 7470909338 पर

]]>
Wed, 31 Aug 2022 01:15:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
संयम की शक्ति : 45 डिग्री तापमान में 40 दिन में 650 किमी दूरी तय कर आचार्य बंधु बेलड़ी पहुंचे रतलाम, बोले& स्वच्छता में इंदौर तो संयम में रतलाम सिरमौर https://acntimes.com/Power-of-restraint-Acharya-bandhu-beldi-reached-Ratlam-by-covering-a-distance-of-650-km-in-40-days-in-45-degree-temperature https://acntimes.com/Power-of-restraint-Acharya-bandhu-beldi-reached-Ratlam-by-covering-a-distance-of-650-km-in-40-days-in-45-degree-temperature चाणोदिया परिवार की जुड़वां बहनों मुमुक्षु पलक और तनिष्का तथा कोठारी परिवार के बाल मुमुक्षु ईशान ने वर्षीदान वरघोड़े में लुटाई अपनी सुख-सुविधाएं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बंधु बेलड़ी आचार्य श्री जिनचंद्रसागरसूरिजी म.सा. आदि ठाणा का चार साल के अंतराल पर रतलाम में भव्य मंगल प्रवेश रविवार को उत्साह हुआ। सागर समुदाय में वर्षों बाद होने जा रही एक साथ तीन दीक्षाओं के लिए आचार्य श्री लगभग 40 दिन में 650 कि.मी. का 45 डिग्री की प्रचंड गर्मी में विहार कर रतलाम पहुंचे हैं। रतलाम आगमन पर सैकड़ों भक्तों ने मार्ग में गहुली कर आचार्य श्री की दर्शन वंदन की। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए घर-घर संयम पताका फहराने का उद्घोष भी  किया। वर्षीदान वरघोड़े में रथनुमा बग्घी में सवार चाणोदिया परिवार की दीक्षार्थी जुड़ावां बहनों और कोठारी परिवार के बाल मुमुक्षु ने सांसारिक वस्तुएं लुटाईं।

आचार्य श्री बंधु बेलड़ी आदि श्रमण-श्रमणी वृन्द के रतलाम मंगल प्रवेश टाटा नगर निवासी लाभार्थी प्रेमलता-समरथमल चाणोदिया परिवार की दीक्षार्थी जुड़वाँ बहनों के आवास से वर्षीदान वरघोड़े के साथ प्रारम्भ हुआ। इस मौके पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित गणमान्यजन ने आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।

वरघोड़े में सबसे आगे अश्वारोही बालक जिनशासन की पताका थामे थे। पीछे मंगल और धर्म ध्वजा धारण कर महिला मंडल की सदस्य जय-जयकार करती चल रही थी। इंदौर के प्रसिद्ध राजकमल और नीमच के सांवरिया बैंड भक्ति रस बरसाती सुमधुर स्वर लहरियां बिखेर रहा था।

जगह-जगह मंगल अभिनंदन, नासिक व बड़नगर के ढोल की कीं गूंज के साथ लुटी सुख संपदा

वरघोड़ा का एक आकर्षण नासिक और बड़नगर के ढोल भी रहे जिनी थाप के बीच दीक्षार्थी मुमुक्षु ईशान कोठारी और जुड़वाँ बहनों पलक व तनिष्का चाणोदिया ने वर्षीदान किया। मार्ग में समाजजन ने घरों के बाहर आचार्य श्री के समक्ष गहुली कर मंगल गीत गाए। विभिन संस्थाओं और प्रतिष्ठानों की ओर से स्वागत मंच सजाए गए थे। जगह-जगह शीतल पेय के साथ आगवानी की गई।

टाटा नगर से बाजना बस स्टैंड, चांदनी चौक, चौमुखीपुल होते हुए वरघोड़ा हनुमान रुंडी स्थित करमचंद उपाश्रय पहुंचा। इस मौके पर दीक्षा महोत्सव समिति, व्यवस्था सहयोगी जैनानन्द युवक मंडल, चंद्रवीर परिवार, नवकार परिवार, नागेश्वर पूनम मंडल, पार्श्वनाथ सेवा समिति और जीव मैत्री परिवार रतलाम के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ समाजजन उपस्थित रहे। दोपहर में पंचकल्याणक पूजन हुआ जिसके लाभार्थी आजाद-अभयकुमार सालेचा परिवार (गौतमपुरा) रहा।

स्वच्छता में इंदौर और संयम के मामले में रतलाम सिरमौर बन रहा- आचार्यश्री

हनुमान रुंडी में आयोजित धर्मसभा में आचार्य श्री ने कहा कि इंदौर भले ही स्वच्छता के मामले में देश में शीर्ष पर है लेकिन संयम के मामले में रतलाम सिरमौर बनने जा रहा है। मालवा में इन दिनों संयम की लहर चल रही है। रतलाम में इन दिनों में सर्वाधिक दीक्षा के कीर्तिमान कायम होने जा रहा है। धर्मस्व नगरी में एक के बाद एक लगातार हो रही भव्य दीक्षाओं की देशभर में चर्चा है।

थावरिया बाजार में व्याख्यान 23 मई को, दीक्षा 26 मई को होगी

भव्य मंगल प्रवेश के साथ पांच दिवसीय दीक्षा पर्व की शुरुआत हो गई। धर्मसभा में गणिवर्य श्री पदमचन्द्र सागर जी व गणिवर्य श्री आनंदचन्द्र सागर जी म.सा. ने बताया 23 मई (सोमवार) को आचार्य श्री विशाल श्रमण श्रमणी वृन्द के साथ  करमचंद उपाश्रय से प्रातः 6.30 बजे थावरिया बाजार स्थित  बाबा साहेब मन्दिर पहुंचेंगे। यहां लाभार्थी अनिल चाणोदिया के निवास पर व्याख्यान होंगे। मुमुक्षु ईशान कोठारी, जुड़वाँ बहनों पलक व तनिष्का चाणोदिया की दीक्षा 26 मई को होगी।

]]>
Sun, 22 May 2022 19:26:59 +0530 Niraj Kumar Shukla