WWW.ACNTIMES.COM & : खेल https://acntimes.com/rss/category/Sport WWW.ACNTIMES.COM & : खेल en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA स्पेक्ट्रा 2026 : SSIT में खेल मोहोत्सव का समारोहपूर्वक हुआ समापन, डीआरएम अश्विनी कुमार ने बताया खेलों का महत्व, पुरस्कृत किया https://acntimes.com/sports-festival-spectra-2026-concluded-at-ssit-ratlam https://acntimes.com/sports-festival-spectra-2026-concluded-at-ssit-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रतलाम में वार्षिक खेल महोत्सव “स्पेक्ट्रा 2026” का आयोजन किया गया। 9 जनवरी को शुरू हुआ महोत्सव शनिवार को संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार उपाध्याय, विशेष अतिथि रतलाम (मध्य प्रदेश) निवासी अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक अब्दुल कादिर इंदौरी तथा वेस्टर्न रेलवे महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना उपाध्याय (ईएनटी सर्जन) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

स्पेक्ट्रा 2026 के समापन समारोह का शुभारंभ डीआरएम उपाध्याय सहित सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर डीआरएम ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में अनुशासन, समर्पण एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, आत्म-विश्वास भी उत्पन्न होता हैl

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का होता है विकास

विशेष अतिथि अब्दुल कादिर इंदौरी ने दुबई में आयोजित एशियाई युवा पैरा गेम्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश एवं जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने  उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक दृढ़ता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है।

खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार

7 दिवसीय खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की। महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, टीम गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महाविद्यालय परिसर खेल उत्सव के रंगों से सराबोर रहा। अतिथियों ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बी.एससी. संकाय को स्पेक्ट्रा 2026 ट्रॉफी प्रदान की गई।

प्रेरणा प्रदान करने वाला रहा खेल महोत्सव

संस्था प्रबंधन, खेल समिति, शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागियों के सहयोग से स्पेक्ट्रा 2026 का सफल आयोजन हो सका। यह खेल महोत्सव न केवल विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने का माध्यम बना, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरणा भी प्रदान कर गया।

]]>
Sat, 17 Jan 2026 23:48:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
शह और मात का खेल ! अभिभाषकों ने शतरंज के बोर्ड पर दौड़ाए दिमागी हाथी, घोड़ और ऊंट, पैदलों ने वज़ीर और राजा को छकाया https://acntimes.com/chess-tournament-for-lawyers-has-started-in-ratlam https://acntimes.com/chess-tournament-for-lawyers-has-started-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । न्यायालय में अपने मुवक्किलों की जीत के लिए दिमागी घोड़े दौड़ाने वाले अभिभाषक शनिवार को शतरंज के बोर्ड पर विपक्षी को मात देने के लिए चालें चलते रहें। किसी ने हाथी और ऊंट से घेराबंदी की तो किसी की पैदलों ने वज़ीर और राजा को खूब छकाया।

नज़ारा था जिला अभिभाषक संघ रतलाम एवं अभिभाषक शतरंज क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुई जिला स्तरीय अभिभाषक शतरंज प्रतियोगिता का। मुख्य अतिथि अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा, विशेष अतिथि उपाध्यक्ष सुनील जैन और सचिव चेतन केलवा रहे। अध्यक्षता शतरंज क्लब के अध्यक्ष शाहिद खान ने की। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक मनीष जोशी रहे जिन्होंने नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता स्विस पद्धति आधार पर खेली जाएगी।

पहले चरण में ये हुए मुकाबले

प्रथम चरण श्रवण कुमार बोयत विरुद्ध मनीष शर्मा, ओम प्रकाश बौरसिया विरुद्ध तेज कुमार चौधरी, रतन हंस राजधानी विरुद्ध अजय जोशी, भविष्य कुमावत विरुद्ध अमृतलाल व्यास,शेख इनामुल्ला विरुद्ध योगेश अधिकारी, इकबाल कुरैशी विरुद्ध अजय भटनागर, राजेश गिरी विरुद्ध अनिल वर्मा, जुल्फिकार खान विरुद्ध विनोद शर्मा, रवि भटनागर विरुद्ध राहुल सक्सेना के मुकाबले हुए। पहले राउंड में मनीष शर्मा, ओम प्रकाश बौरसिया, अजय जोशी, अमृतलाल व्यास, योगेश अधिकारी, इकबाल कुरौशी, अनिल वर्मा, विनोद शर्मा, राहुल सक्सेना विजयी रहे और 1 अंक हासिल किया। संचालन अभिभाषक संघ के सहसचिव विरेन्द्र कुलकर्णी ने किया। आभार प्रदर्शन शतरंज क्लब के उपाध्यक्ष श्रवण यादव ने किया।

ये उपस्थित रहे

इस अवसर पर शतरंज क्लब के सहसचिव देवेन्द्र सराधना प्रकाश वर्मा, राजीव ऊबी, देवेन्द्र सिंह गौर, शैलेन्द्र लश्करी, मनीष नाडकर, राहुल त्रिपाठी, राजेश शर्मा, ब्रजेश व्यास, अफरोज सहरोज, नीतेश चौपड़ा, प्रकाश राव, सौरभ दश्योत्तर, करण सिंह राजावत सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक मौजूद थे।

]]>
Sat, 17 Jan 2026 22:41:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
खेलो MP यूथ गेम्स : विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धा 14 से एवं जिला स्तरीय 20 जनवरी को, 7 खेलों के खिलाड़ी सीधे राज्य स्तरीय स्पर्धा में होंगे शामिल https://acntimes.com/khel-mp-youth-games-meeting-held-in-ratlam https://acntimes.com/khel-mp-youth-games-meeting-held-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धाओं का आयोजन 14 से 19 जनवरी 2026 तक होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 जनवरी को होगी। विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तर पर कुल 28 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। 7 खेलों के खिलाड़ी सीधे राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे।

यह जानकारी संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशन में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने दी। बैठक का आयोजन कलेक्टर मिशा सिंह एवं एसपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें 28 खेल संघों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि कहां-कहां कौन से खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।

ऐसे करवा सकते हैं पंजीयन

बैठक में सभी खेल संघों के पदाधिकारियों से चर्चा की गई। सभी के सुझाव व मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए। आयोजन संबंधी जानकारियां जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी स्पर्धाओं के लिए https://gms.khelompyg25.com/registration-form लिंक के माध्यम से पंजीयन करवा सकते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी खेल और युवा कल्याण विभाग के नेहरू स्टेडियम रतलाम स्थित कार्यालय पर भी पंजीयन कराया जा सकता है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 22:18:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
खेल खबर ! 60वीं राज्य स्तरीय अंतर जिला क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप 28 दिसंबर को रतलाम में, 300 से अधिक धावक दिखाएंगे दम https://acntimes.com/cross-country-athletics-championship-will-be-held-in-ratlam-on-december-28 https://acntimes.com/cross-country-athletics-championship-will-be-held-in-ratlam-on-december-28 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन भोपाल द्वारा 28 दिसंबर को रतलाम में 60वीं राज्य स्तरीय अंतर जिला क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस स्पर्धा में करीब 300 धावक राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्पर्धा के लिए चयन हेतु दम दिखाएंगे। राष्ट्रीय स्पर्धा 28 जनवरी 2026 को चंडीगण में होगी।

यह जानकारी मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के सचिव मुरलीधर अय्यर भोपाल, मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ के टेक्नीशियन ऑफिसर सत्येंद्र कुमार, विष्णु कुमार, एम. पी. राव, रतलाम एथलेटिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष भगतसिंह भदौरिया, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अमानत खान, कोच नितिन कलंकी एवं चंद्रशेखर लश्करी ने पत्रकार वार्ता में दी। पदाधिकारियों ने बताया कि रतलाम कॉर्पोरेशन को यह स्पर्धा आयोजित करने का तीसरी बार अवसर मिला है। इससे पहले 2002, 2011 में रतलाम में स्पर्धा हो सकी है। इस वर्ष हो रही स्पर्धा 28 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे रेलवे कॉलोनी स्थित फुटबॉल मैदान पर होगी। अतिथि संरक्षक महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे। स्पर्धा 8 कैटेगरी में होगी। इसमें अलग-अलग आयुव वर्ग की बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा होगी।

ऐसे हुआ खिलाड़ियों का चयन

कॉर्पोरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्पर्धा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन एंट्री की व्यवस्था की गई थी। यह एंट्री एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पोर्टल के माध्यम से ली गई थी। ऑफलाइन एंट्री भी ली जा रही है। प्रक्रिया संपन्न होने तक करीब 300 एथलीटों के स्पर्धा में शामिल होने का अनुमान है। यहां चयनित होने वाले एथलीट चंडीगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदर्शन करेंगे।

]]>
Sat, 27 Dec 2025 23:56:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
सफलता : रतलाम के छात्र नितिन राठौड़ ने राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा में दिखाया दम, पावर लिफ्टिंग में अंशुल मावी का जोरदार प्रदर्शन https://acntimes.com/ratlam-players-delivered-outstanding-performances-in-the-sports-competitions https://acntimes.com/ratlam-players-delivered-outstanding-performances-in-the-sports-competitions एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस (स्नातकोत्तर महाविद्यालय) बालाघाट में आयोजित विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम के छात्र नितिन राठौड़ ने उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नितिन के बेहतरीन खेल और रणनीतिक योगदान से टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इसी प्रकार रतलाम के छात्र अंशुल मावी ने संभाग स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 350 किलोग्राम वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तर के लिए चयनित हुए। खेल अधिकारी अजय प्रजापति ने बताया कि नितिन और अंशुल की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। डॉ. नितिन राव चव्हाण एवं डॉ. आनंद त्रिवेदी ने दोनों प्रतिभाशाली छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने दोनों को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

]]>
Tue, 23 Dec 2025 01:14:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
खेल चेतना मेला ! डीआरएम कुमार एवं महापौर पटेल से पुरस्कार पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे, मंगलवार को होगा खेल स्पर्धाओं का समापन https://acntimes.com/khel-chetana-mela-drm-and-mayor-presented-awards-concluding-today https://acntimes.com/khel-chetana-mela-drm-and-mayor-presented-awards-concluding-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला के तीसरे दिन शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर विभिन्न स्पर्धाओं के पुरस्कार वितरित किए गए। अतिथि रतलाम रेल मंडल प्रबंधक अश्विन कुमार एवं महापौर प्रहलाद पटेल रहे। अतिथिद्वय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को बधाई दी। जो खिलाड़ी जीत नहीं सके, उन्हें निराश न होकर और अधिक मेहनत करने और अपनी कमजोरी से सीखने के लिए प्रेरित किया।

पुरस्कार वितरण से पूर्व आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित कर पुरस्कार वितरित किए। मैदान पर अतिथियों के हाथों पुरस्कृत होने वाले बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अतिथियों ने यहां आयोजित खेल स्पर्धाओं को देखने के साथ टीम इवेंट के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर स्पर्धा शुरू कराई। खेल मेला के तीसरे दिन अन्य मैदानों पर भी खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। मैदान पर क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, खेल संयोजक अमरीक राणा, देवेंद्र वाधवा, प्रकाश व्यास, हरीश चांदवानी, समिति सचिव मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, चंद्रकांत मांडोत, डॉ. नरेंद्र मेहता, वीरेंद्र गांधी, प्रद्युम्न मजावदिया, रीतेश वोहरा आदि उपस्थित रहे।

विभिन्न खेलों में खिलाड़ी दिखा रहे दम, बालिका क्रिकेट रहा आकर्षण का केंद्र

खेल चेतना मेला के तीसरे दिन विभिन्न खेल मैदानों पर अलग-अलग स्पर्धाएं हुईं। इनका समापन मंगलवार को होगा। नेहरू स्टेडियम पर सोमवार को कुश्ती के रोमांचक मुकाबले देखेने का मिले। यहां नन्हे पहलवानों ने बड़े दांव लगाते हुए हर किसी को चौंका दिया। रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट पर आयोजित व्हॉलीबॉल स्पर्धा के सेमीफाइनल में हिमालय इंटरनेशनल स्कूल का नाहर ग्लोबल एवं न्यू तैय्यबिया स्कूल का मॉर्निंग स्टार स्कूल से मुकाबला होगा।

हॉकी बालक में रेलवे स्कूल व बालिका में गुरु रामदास फाइनल में

हॉकी के बालिका वर्ग मुकाबले में महारानी लक्ष्मीबाई, संत नामदेव, निर्मला कॉन्वेंट, रेलवे स्कूल ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई और रेलवे स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। हॉकी बालक वर्ग मुकाबलों में गुजराती समाज स्कूल ने गुरु तेग बहादुर स्कूल और संत मीरा स्कूल ने गुरु रामदास स्कूल को हराकर फाइनल में स्थान बनाया।

बालिका क्रिकेट का फाइनल मंगलवार को

क्रिकेट बालक वर्ग में गुरु तेग बहादुर एकेडमी, नाहर पब्लिक स्कूल, मॉर्निंग स्टार स्कूल, प्रगति कॉन्वेंट, साईं श्री एकेडमी, हिमालय इंटरनेशनल, नाहर कॉन्वेंट, साईं श्री इंटरनेशनल, सेंट जोसेफ, नाहर ग्लोबल, गुरू तेग बहादुर पब्लिक एवं मॉर्निंग स्टार इंद्रलोक नगर ने मैच जीते। बालिका वर्ग में साईं इंटरनेशनल और गुरु तेग बहादुर स्कूल ने फाइनल में प्रवेश किया। यह रोमांचक मुकाबला मंगलवार को होगा।

इन खेलों में यह रही स्थिति

  • टेबल टेनिस टीम इवेंट में सेंट जोसेफ एवं न्यू तैय्यबिया ने फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ और गुरु तेग बहादुर स्कूल के बीच निर्णायक मुकाबला होगा।
  • कबड्डी बालक सीनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर एकेडमी एवं गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसे एकेडमी ने जीता। जूनियर बालक वर्ग में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय ने हिमालय इंटरनेशनल को फाइनल में हराया।

  • फुटबाल के मुकाबलों में हिमालया इंटरनेशनल, रेलवे उ. मा. विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
  • बैडमिंटन जूनियर बालिका वर्ग के मुकाबलों में मॉर्निंग स्टार स्कूल एवं बोधी इंटरनेशनल स्कूल विजेता एवं उपविजेता रहे। बालिका सीनियर वर्ग में श्री चेतन्य टेक्नो एवं गुजराती समाज इंग्लिश मीडियम विजेता एवं उपविजेता रहे।

  • बॉस्केटबाल बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला मॉर्निंग स्टार जावरा रोड़ एवं गुरू तेग बहादूर एकेडमी के बीच मंगलवार को खेला जाएगा।
]]>
Mon, 22 Dec 2025 23:42:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
26वां खेल चेतना मेला : क्रिकेट के मैदान में जमे चौके और छक्के, स्केटिंग और मलखंब पर बच्चों ने दिखाया दम, कलेक्टर और एसपी ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत https://acntimes.com/ratlam-second-day-of-the-26th-khel-chetana-mela https://acntimes.com/ratlam-second-day-of-the-26th-khel-chetana-mela एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खेल चेतना मेला के दूसरे दिन मैदानों पर एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। नेहरू स्टेडियम पर आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में जवाहर उ. मा. वि. और रेलवे उ. मा. वि. के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, इसमें जवाहर स्कूल ने रेलवे स्कूल को एक रन से हराकर मैच जीत लिया। मलखंब और स्केटिंग के रोचक मुकाबलों में भी नन्हे खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए मैच जीते। बैडमिंटन, खो-खो और कबड्डी के मुकाबले भी रोचक रहे। दूसरे दिन खिलाड़ियों को कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला के दूसरे दिन खेल स्पर्धाओं के परिणाम आने शुरू हो गए। कॉलेज ग्राउंड पर अतिथि कलेक्टर मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं डॉ. स्वर्णा सरस्वती ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस के मैदान पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

हॉकी मैदान पर कलेक्टर मिशा सिंह एवं डॉ. स्वर्णा सरस्वती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हॉकी स्टिक हाथ में लेकर मैच प्रारंभ कराया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और खेलों को जीवन में उतारने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

पुरस्कार वितरण के दौरान ये रहे उपस्थित

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मैदान पर क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, खेल संयोजक अमरिक राणा, राजा राठौड़, सुनील जैन, राकेश शर्मा, देवेंद्र वाधवा, प्रकाश व्यास, समिति सचिव मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, चंद्रकांत मांडोत, डॉ. नरेंद्र मेहता, दिनेश शर्मा, प्रद्युम्न मजावदिया, रीतेश वोहरा आदि उपस्थित रहे।

खेल स्पर्धाओं का हाल एक नजर में

कबड्डी बालक जूनियर वर्ग : नाहर ग्लोबल ने उत्कृष्ट विद्यालय, सांईश्री इंटरनेशनल ने सरस्वती शिशु मंदिर, जैन विद्या निकेतन ने चेतन्य टैक्नो, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी ने संत नामदेव, सेंट जोसफ ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ को हराकर अपने मुकाबले जीते। कबड्डी बालक सीनियर वर्ग में प्रगति ने चेतन्य टैक्नो, सेफायर ने जैन विद्या निकेतन, पैरामाउंट ने उत्कृष्ट विद्यालय, विनोबा हाट ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी, सांईश्री ने ज्योति कॉन्वेंट को हराकर जीत दर्ज की।

बैडमिंटन बालक जूनियर वर्ग : मॉर्निंग स्टार ने चेतन्य टेक्नो, मॉर्निंग स्टार हा.से. ने संत नामदेव, सेंट जोसेफ ने नाहर कॉन्वेंट, श्री गुरु तेग बहादुर ने सांदीपनि विद्यालय, श्री गुरु तेग बहादुर ने सरस्वती शिशु मंदिर, बोधि इंटरनेशनल ने जैन पब्लिक, श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक ने जैन विद्या निकेतन, मॉर्निंग स्टार सीबीएसई ने गुरु रामदास, बोधि ने न्यू तैय्यबिया, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी ने गोधरा पैराडाइस, मॉर्निंग स्टार ने निर्मला कॉन्वेंट, बोधि इंटरनेशनल ने मॉर्निंग स्टार इंद्रलोक नगर, श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक ने मॉर्निंग स्टार सीबीएसई को हराकर अपने मुकाबले जीते। सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ ने चेतन्य टेक्नो, श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक ने साईं श्री इंटरनेशनल और सांदीपनि विद्यालय ने शाहीन एकेडमी को हराया। जूनियर वर्ग बालिका टीम इवेंट में मॉर्निंग स्टार विजेता और बोधि इंटरनेशनल उपविजेता रहा। बालिका जूनियर वर्ग सिंगल्स में काश्वी पंवार विजेता और डबल्स में काश्वी पंवार एवं अलियाना खान विजेता रही।

खो-खो जूनियर बालिका वर्ग : जैन विद्या, कन्या शिक्षा परिसर, द किंग्स, एमएलबी स्कूल, साईं श्री एकेडमी, नेहरू मिडिल, द किंग्स, साईं श्री एकेडमी, द सेफायर, नूतन बाल मंदिर, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी, जैन पब्लिक और द सेफायर ने अपने मुकाबले जीते।

बालक वर्ग क्रिकेट स्पर्धा : संत मीरा, साई श्री इंटरनेशनल, नाहर कॉन्वेंट, जैन पब्लिक, सेंट स्टीफन्स, जवाहर उ. मा. वि., संत मीरा बड़बड़ ने अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं बालिका वर्ग क्रिकेट स्पर्धा में सांईश्री इंटरनेशनल, शा. उ. मा. विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी, सांदीपनि विद्यालय ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

]]>
Sun, 21 Dec 2025 22:28:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
26वां खेल चेतना मेला शुरू : क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन कर रहा खेल महाकुंभ का आयोजन, 100 स्कूलों के 7000 बच्चे कर रहे सहभागिता https://acntimes.com/ratlam-the-26th-khel-chetana-mele-has-begun https://acntimes.com/ratlam-the-26th-khel-chetana-mele-has-begun एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया, विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने की। इनके साथ निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, प्रणेता नीता काश्यप, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन उपस्थित रहे। समारोह में एशियन यूथ पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता अब्दुल कादिर को सम्मानित किया गया।

अब्दुल से प्रेरणा लेकर खेले, ताकि खेल चेतना मेला के मंच पर हर वर्ष हो रतलाम का खिलाड़ी - मंत्री चेतन्य काश्यप

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि एशियन यूथ पैरा 2025 की स्विमिंग स्पर्धा में भारत को पहली बार गोल्ड दिलाने का काम हमारे रतलाम के अब्दुल कादिर ने किया है। बच्चों से एक बात कहूंगा कि हम पहले उद्घाटन में अतिथि बाहर से बुलाते रहते थे। अब मुझे लगता है कि आप अब्दुल से प्रेरणा लें और हर वर्ष कोई न कोई बच्चा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले, जिससे हर वर्ष  रतलाम का खिलाड़ी इस मंच पर दिखे। इससे इस मेले की सार्थकता होगी।

काश्यप ने कहा कि खेल सिर्फ जीतने के लिए या प्रतियोगिता के लिए नहीं होते है। यह एक नियमित प्रक्रिया है, ऐसा संकल्प डालना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर विधानसभा में एक सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश में खेलों का माहौल बनाने का उनका संकल्प है। खेल संगठन एवं स्कूल भी खेलों को आगे बढ़ाए। बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों में रूचि हो, इसके लिए शिक्षक के साथ स्कूल खेल प्रशिक्षक भी रखें। बच्चों का भविष्य बनाने में खेल मेला माध्यम बनेगा।

रतलाम में काश्यप जी बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने का काम कर रहे हैं -मंत्री निर्मला भूरिया

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि हर बच्चे में कुछ न कुछ प्रतिभा छुपी होती है, रतलाम में उसे उभारने का काम काश्यप जी ने किया। यहां से बच्चे निकलकर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रहे है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना हम सबके लिए जरूरी है। आज जब हर व्यक्ति मोबाइल में व्यस्त रहता है, ऐसे समय में खेल भावना रखते हुए ऐसे आयोजन करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। काश्यप जी रतलाम ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में भी खेल भावना रखते हुए आयोजन करते है। उन्होंने प्रदेश में उद्योग के क्षेत्र में सबसे अच्छा काम भी किया है। सरकार के बीते दो वर्ष की समीक्षा में सबसे अच्छा काम काश्यप जी ने किया है, यह बात सब लोग मान रहे है।

ढाई दशक पूर्व रोपा गया पौधा बन गया वटवृक्ष- प्रदीप उपाध्याय

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि काश्यप जी ने वर्षों पूर्व नीता काश्यप की प्रेरणा से इस मेले की शुरुआत की थी। उन्होंने बच्चों को खेल मैदान से जोड़ने के लिए जिस पौधे को रोपा था आज वह वट वृक्ष बन चुका है। इस खेल चेतना मेला से खेलकर अब्दुल कादिर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का नाम रोशन किया है। आज 100 से अधिक स्कूलों के 7 हजार से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। अब्दुल की तरह कई खिलाड़ी इससे निकलकर आगे बढ़ रहे हैं।

लगातार खेल मेले का आयोजन गर्व की बात- प्रहलाद पटेल

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि वर्षों से लगातार खेल चेतना मेला का आयोजन होना गर्व की बात है। बच्चों को खेल मैदान तक लाकर खेलों से जोड़ने के बाद रतलाम के बच्चे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पहुंचकर शहर का नाम रोशन करें, इस स्वप्न के साथ खेल चेतना मेला की प्रणेता श्रीमती नीता काश्यप इसकी शुरूआत कराई थी, जो आज निरंतर जारी है। भाई अब्दुल कादिर के दोनों हाथ नहीं है और एशियन गेम्स में उन्होने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का और रतलाम का नाम रोशन किया है। इस खिलाड़ी से सबको प्रेरणा लेनाा चाहिए, जिन्होंने खेल चेतना मेला से शुरूआत की और आज इस स्थान पर पहुंचा है।

खेल जागृति रैली निकली, नेहरू स्टेडियम पर हुआ समापन

खेल चेतना मेला के शुभारंभ से पूर्व शहर में खेल जागृति रैली निकाली गई। इसकी शुरूआत कॉलेज ग्राउंड से हुई। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, खेल सलाहकार अशोक जैन लाला, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, महेंद्र बोथरा, डॉ. नरेंद्र मेहता, प्रदीप सिंह राव ने झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुई नेहरू स्टेडियम पहुंची।

मार्च पास्ट हुआ, अतिथियों को सलामी दी

जहां मार्च पास्ट के साथ रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने अतिथियों को सलामी दी और अतिथियों ने खेल मेले का आयोजन हुआ। अंतरराष्ट्रीय तैराक अब्दुल कादिर ने विद्यार्थियों को खेल मेले की शपथ दिलाई।

अंत में मंत्री भूरिया ने बाल विवाह के खिलाफ सभी बच्चों एवं उपस्थितजन को शपथ दिलाई। स्वागत उद्बोधन डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। आभार आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने माना। संचालन विकास शैवाल ने किया।

]]>
Sat, 20 Dec 2025 23:37:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
इंतजार की घड़ी समाप्त ! खेलों का महाकुंभ "खेल चेतना मेला" का भव्य शुभारंभ शनिवार को, शहर में निकलेगी खेल जागृति रैली https://acntimes.com/ratlam-the-countdown-to-the-khel-chetana-mela-has-begun https://acntimes.com/ratlam-the-countdown-to-the-khel-chetana-mela-has-begun क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ शनिवार को सुबह 10.30 बजे होगा। नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया होगी, विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। इस अवसर पर एशियन यूथ पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता अब्दुल कादिर भी सम्मानित होंगे।

खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेलों के इस महाकुंभ की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। शहर के सभी खेल मैदान पूरी तरह से तैयार है। खेल चेतना मेला के शुभारंभ से पूर्व शहर के कॉलेज ग्राउंड से खेल जागृति रैली की शुरुआत होगी, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी, जहां मार्च पास्ट और ध्वज वंदन के साथ खेल महाकुंभ की शुरुआत होगी।

100 स्कूल, 7000 खिलाड़ी

समिति सचिव जैन ने बताया कि खेल मेला में इस बार विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बालिका क्रिकेट रहेगा, जो कि टेनिस बॉल से होगा। इसमें विभिन्न विद्यालयों की कई टीमों ने हिस्सा लिया है। साथ ही जिस विद्यालय के सर्वाधिक खिलाड़ी खेल चेतना मेला के खेलों में भागीदारी करेंगे, उन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस बार भी 100 से अधिक स्कूलों की अब तक एंट्री हो चुकी है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 7 हजार से अधिक बच्चे सहभागिता करेंगे।

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बच्चों को भेजें मैदान में

सचिव जैन ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए। उन्होंने अभिभावकों से खेल चेतना मेला के दौरान स्वयं भी उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। खेल मेले में इस बार 7 हजार से अधिक बच्चे सहभागिता करेंगे।

]]>
Fri, 19 Dec 2025 19:24:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
खेल चेतना मेले के लिए अब तक 98 स्कूलों ने की सहभागिता, आयोजन समिति और संयोजकों ने की तैयारियों की समीक्षा https://acntimes.com/ratlam-sports-awareness-fair-preparation-meeting-concluded https://acntimes.com/ratlam-sports-awareness-fair-preparation-meeting-concluded एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में 20 से 23 दिसंबर तक खेल चेतना मेला आयोजित होगा। मेले की तैयारी को मूर्त रूप देने के लिए आयोजन समिति, खेल सलाहकार, संयोजक, सहसंयोजकों के साथ ही खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसमें अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। शुभारंभ अवसर पर निकलने वाली रैली सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।

आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि इस बार 98 स्कूलों ने अब तक सहभागिता की है। अन्य स्कूलों की प्रविष्टियां भी आना शेष हैं। शुभारंभ अवसर पर कॉलेज ग्राउंड से खेल जागृति रैली का शुभारंभ होगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम पर पहुंचेगी, यहां इसका समापन होगा। सचिव जैन ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए। खेल मेले में इस बार 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। बैठक में मैदानों को समय पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने की बात कही। समिति सचिव जैन ने बताया कि इस बार शतरंज प्रतियोगिता लॉ कॉलेज के स्थान पर रोटरी हॉल में आयोजित होगी।

टेनिस बाल से होंगे बालिका क्रिकेट के मुकाबले

बता दें कि, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में खेल चेतना मेला आयोजित होगा। खेल मेला में इस बार विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बालिका क्रिकेट रहेगा, जो कि टेनिस बॉल से होगा। साथ ही जिस विद्यालय के सर्वाधिक खिलाड़ी खेल चेतना मेला के खेलों में भागीदारी करेंगे, उन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

ये उपस्थित रहे बैठक

बैठक में क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, अजीत छाबड़ा, राकेश शर्मा, आर. सी. तिवारी, अखिलेश गुप्ता, हरीश चांदवानी, संजय वशिष्ठ, गुलाम मोहम्मद, जगदीश श्रीवास्तव, प्रभाकर राव, शरद अग्रवाल, उमंग पोरवाल, राजा राठौड़, अमरीक राणा, भूषण व्यास, मणीन्द्र तिवारी, जितेंद्र धूलिया, जितेंद्र राणावत, कृष्ण गोपाल तिवारी, प्रद्युम्न मजावदिया, दिनेश जैन, पवन सिंदल, नीलेश खण्डारे, अर्जुन सिसौदिया आदि उपस्थित रहे।

]]>
Thu, 18 Dec 2025 17:44:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
तैयारी खेल महाकुंभ की ! खेल चेतना मेला 20 से 23 दिसंबर तक, सबसे अधिक सहभागिता करने वाले स्कूल होंगे पुरस्कृत, इस बार बालिका क्रिकेट रहेगा आकर्षण का केंद्र https://acntimes.com/khel-chetana-will-be-held-in-ratlam-from-december-20th-to-23rd https://acntimes.com/khel-chetana-will-be-held-in-ratlam-from-december-20th-to-23rd क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन, नेहरू स्टेडियम सहित विभिन्न खेल मैदान होने लगे तैयार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला की तैयारी शुरू हो गई है। खेलों का यह महाकुंभ फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में आयोजित होगा। जिस विद्यालय के सर्वाधिक खिलाड़ी खेल चेतना मेला के खेलों में भागीदारी करेंगे, उन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही खेल चेतना मेला में जो विद्यालय 16 खेलों के सभी वर्गों में सहभागिता करेंगे उन्हें भी विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस बार बालिका क्रिकेट आकर्षण का केंद्र रहेगा।

खेलों के इस महाकुंभ को लेकर नेहरू स्टेडियम सहित शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर तैयारी शुरू हो गई है। इनका जायजा लेने के लिए आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आर. सी. तिवारी, खेल अधिकारी रुचिका शर्मा, जितेंद्र धुलिया एवं खेल संयोजक मैदान पर पहुंचे। खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए।

7 हजार से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

खेल मेला में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, आंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, रेलवे खेल मैदान, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय खेल मैदान, संत कंवर राम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। इनमें योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग की स्पर्धाएं आयोजित होगी।

]]>
Sat, 13 Dec 2025 22:28:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
खेल खबर : दो दिवसीय राज्य स्तरीय खो&खो (परुष) प्रतियोगिता रतलाम में शुरू, पहले दिन खरगोन, उज्जैन और ग्वालियर की टीमें रहीं विजयी https://acntimes.com/state-level-Kho-Kho-mens-competition-has-begun-in-ratlam https://acntimes.com/state-level-Kho-Kho-mens-competition-has-begun-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 की राज्य स्तरीय खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन रतलाम में हो रहा है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस कॉलेज (ऑर्ट्स एंड साइंस कॉलेज) रतलाम में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ रतलाम डीआरएम अश्विनी कुमार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. एच. एल. अनीजावाल, कन्या महाविद्यालय उज्जैन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत पुराणिक, विशेष अतिथि जन भागीदारी अध्यक्ष विनोद करमचंदी रहे। अध्यक्षता प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस रतलाम के प्राचार्य रहे।

मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने कहा कि खो-खो न केवल शारीरिक बल को बढ़ावा देता है बल्कि टीम स्पिरिट और अनुशासन भी सीखाता है। इस प्रतियोगिता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. एच. एल. अनिजवाल ने सभी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत का माध्यम नहीं होता है बल्कि आत्मविश्वास अनुशासन और टीमवर्क सीखने का अवसर होता है।

‘खेल स्पर्धाएं मनोरंजन नहीं व्यक्तित्व निर्माण भी करता है’

विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रशांत पुराणिक ने कहा कि भारतीय पारंपरिक खेल स्पर्धाएं केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण अनुशासन और राष्ट्र गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र है। विशेष अतिथि जन भागीदारी अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कहा कि परिणाम चाहे जो भी हो प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता है। प्रतियोगिताएं जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, यह हमें चुनौतियों का सामना करना हार-जीत में संतुलित रहना और निरंतर प्रगति करना सीखती है। महाविद्यालय के पूर्व क्रीड़ा अधिकारी एवं खेल संघ अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हेतु विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ जीवन में खेलों के प्रति लगाव स्वास्थ्य और जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि की प्राप्ति हेतु निरंतर खेल भावना से अग्रसर होने की प्रेरणा दी।

‘राज्य स्तरीय स्पर्धा महाविद्यालय का गौरव’

अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि राज्य स्तरीय खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अवसर मिलेगा और स्वदेशी खेलों को बढ़ावा मिलेगा। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और ऊंचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रगान के साथ खेल की उद्घोषणा मुख्य अतिथि डीआरएम ने की।

ये रहा स्पर्धाओं का परिणाम

महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रूपेंद्र फर्स्वाण ने बताया कि स्पर्धा में 12 संभाग की टीमें भाग ले रही हैं। स्पर्धा के पहले दिन शहडोल और खरगोन के बीच मैच हुआ जिसमें खरगोन की टीम विजेता रही। दूसरा मैच उज्जैन और सागर के बीच खेला गया। इसमें उज्जैन टीम विजेता रही। तीसरा मैच छतरपुर और ग्वालियर संभाग के बीच खेला गया। इसमें ग्वालियर टीम विजेता रही। सेमी फाइनल और फाइनल के मैच कल खेले जाएंगे। महाविद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ, बड़ी संख्या में अन्य महाविद्यालय से पधारे सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. ललित मरमट ने किया। आभार रविकांत मालवीय ने ज्ञापित किया।

]]>
Sat, 13 Dec 2025 16:16:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
विजेता हुए सम्मानित ! बच्चे खेलों को संस्कार के रूप में लें और पुरस्कार प्रेरणा तथा नई ऊर्जा संचारित करें& मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/prize-distribution-and-thanksgiving-ceremony-of-the-25th-khel-chetna-mela-concluded https://acntimes.com/prize-distribution-and-thanksgiving-ceremony-of-the-25th-khel-chetna-mela-concluded
  • रतलाम के खिलाड़ी देश का नाम रोशन करें- संभाग प्रभारी सुरेश आर्य

  • श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी को मिला सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार

  • 25वें खेल चेतना मेला का पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह संपन्न

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित 25वें खेल चेतना मेला का पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह फाउण्डेशन अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों की विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी को मिला। समारोह के विशेष अतिथि भाजपा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया एवं खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे।

    मंत्री काश्यप ने कहा कि यह पुरस्कार वितरण समारोह के साथ उन सभी साथियों के अभिवादन का समारोह भी है जो इस मेले को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। बच्चे खेलों को संस्कार के रूप में लें और यह पुरस्कार उनमें प्रेरणा का, एक नई ऊर्जा का कारण बनें। उन्होंने कहा कि खेल चेतना मेला के माध्यम से हर स्कूल में खेल के कोच की भूमिका तय हुई है और हर स्कूल प्रतिस्पर्धा में आया है। बच्चों को खेल के प्रति आकर्षित करने एवं मैदान पर लाने के उद्देश्य से वर्ष 1999 में खेल चेतना मेला प्रारंभ किया गया था। रतलाम के बाद मंदसौर, नीमच सहित 16-17 स्थानों तक इसका विस्तार हुआ, जिससे इसमें 60 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी रही है।

    खेल मेला के कारण ही मिला सौभाग्य और दायित्व

    काश्यप ने कहा कि सौभाग्य से खेल चेतना मेला में वर्ष 2008 के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्कालीन सरकार्यवाह भैयाजी जोशी नीमच के उद्घाटन समारोह में आए थे और उसके बाद उनके द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर क्रीड़ा भारती की स्थापना अगले ही वर्ष 2009 में की गई। इसमें वे (काश्यप) सदस्य रहे और वर्तमान में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष हैं। उन्हें यह दायित्व भी खेल चेतना मेला के कारण प्राप्त हुआ। मंत्री ने कहा कि रतलाम में आगामी कुछ माह में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार हो जाएगा। हॉकी का एस्ट्रोटर्फ भी सालभर में बन जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेहरू स्टेडियम के लिए 5 करोड़ देने की घोषणा की थी, जिसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसमें कुछ खेलों के लिए हाल आदि भी बनाए जाएंगे।

    खेल चेतना मेला गर्व की बात- सुरेश आर्य

    विशेष अतिथि भाजपा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा कि 25 वर्षों से चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की पहल पर खेल मेला का आयोजन गर्व की बात है। खेल की अलग-अलग प्रकार की विधाएं होती हैं और उनमें खिलाड़ियों को उचित अवसर दिलाना महत्वपूर्ण काम होता है। रतलाम के खिलाड़ी दुनिया में देश का नाम रोशन करें, इस स्तर तक आपका खेल आगे बढ़ता रहे।

    25 वर्ष आयोजन चलना महत्वपूर्ण- प्रदीप उपाध्याय

    भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि 25 वर्षों से खेल चेतना मेला के माध्यम से स्कूल के बच्चों को मैदान तक लाने का काम निरंतर जारी है। लगातार 25 वर्षों तक यह आयोजन चलना सबसे महत्वपूर्ण बात है। आरंभ में स्वागत भाषण क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। आभार खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने माना। संचालन विकास शैवाल ने किया।

    विजेता टीमों के साथ खेल प्रशिक्षकों का सम्मान

    एथलेटिक्स : श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी विजेता, गुरु रामदास पब्लिक स्कूल उप विजेता रहा। दक्ष पाठक, प्रद्युम्न कोसरिया एवं देवेश शर्मा विभिन्न वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। बालिका वर्ग में श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी विजेता, सीएम राइज उप विजेता, लक्ष्मी नायक, दिव्यांशी वर्मा और पलक राठौर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।

    बैडमिंटन : बालक जूनियर वर्ग में सेंट जोसफ कॉन्वेंट विजेता, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी उप विजेता, आदित्य कटोड़ा श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। जूनियर बालिका वर्ग में चेतन्य टेक्नो विजेता, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी उप विजेता, काश्वी श्रेष्ठ खिलाड़ी रही। सीनियर बालक वर्ग में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल विजेता, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी उप विजेता, कनिष्ठ सिंह श्रेष्ठ खिलाड़ी, बालिका वर्ग में चेतन्य टेक्नो विजेता, सेंट जोसफ कॉन्वेंट उप विजेता तथा प्रचिती गेरा श्रेष्ठ खिलाड़ी रही।

    बास्केटबाल : श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी विजेता, संत मीरा स्कूल उप विजेता, विनय सोलंकी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बालिका वर्ग में हिमालय इंटरनेशनल विजेता, मॉर्निंग स्टार स्कूल उप विजेता, सय्यद इलमा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

    शतरंज : जलज नेनानी, ध्वजा खिलोसिया, नमन डफरिया, फैजा अश्फाक, नैवेद्य जोशी, देशना पितलिया, शिशिर यादव एवं मुस्कान साहू विभिन्न वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रहे।

    क्रिकेट : श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी विजेता, गुरु रामदास पब्लिक स्कूल उप विजेता, विदित्य राजसिंह देवड़ा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।
    फुटबाल : हिमालय इंटरनेशनल स्कूल विजेता, रेलवे उ.मा.वि. उप विजेता, कार्तिक बघेल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।

    हॉकी : गुजराती इंग्लिश मीडियम विजेता, गुरु रामदास पब्लिक स्कूल उप विजेता व चिराग परमार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बालिका वर्ग में महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल विजेता, देहली पब्लिक स्कूल उप विजेता और सलोनी खोईवाल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।

    कबड्डी : जूनियर बालक वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय विजेता, सरस्वती विद्या मंदिर उप विजेता, भूपेन्द्र मकवाना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सीनियर बालक वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय विजेता, नाहर ग्लोबल उप विजेता, अमन धाकड़ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।

    खो-खो : सीनियर वर्ग बालक में जैन विद्या निकेतन विजेता, सांई श्री इंटरनेशनल उप विजेता, मनीष भाभर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बालिका वर्ग में जैन बालक उ.मा.वि. विजेता, सांई श्री इंटरनेशनल उप विजेता, पलक त्यागी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बालक जूनियर में जैन बालक उ.मा.वि. विजेता, सांई श्री एकेडमी उप विजेता व कन्हैयालाल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बालिका वर्ग में सांई श्री एकेडमी विजेता, जैन बालक उ.मा.वि. उप विजेता, प्रगति सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।

    मलखंब : यशवर्धन सिंह देवड़ा, ट्विंकल चुण्डावत, हार्दिक पांडिया, खुशी जायसवाल, अभिषेक बौरासी, रानी जायसवाल।

    स्केटिंग : प्रथमादित्य सिंह चौहान, आरोही मालवीय, निकुंज सोनी, तनिष्का दवे, अक्षत पाल, दृष्टि चौहान विभिन्न वर्गों में सर्वश्रेष्ठ रहे।

    शूटिंग : विदुषी श्रंगऋषि और रणवीर मेव चैम्पियन ऑफ चैम्पियन रहे।

    तैराकी : अब्दुल कादिर एवं काजल परिहार सर्वश्रेष्ठ रहे।

    टेबल टेनिस : बालक वर्ग में सेंट जोसफ कॉन्वेंट विजेता, चेतन्य टेक्नो उप विजेता, अनमोल सोनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बालिका वर्ग में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल विजेता, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी उप विजेता, आयुषी गौड़ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, एकल स्पर्धा में अनमोल सोनी और आयुष गुप्ता तथा बालिका वर्ग में आयुषी गौड़ व संस्कृति स्वामी विजेता-उप विजेता रहे।

    वालीबॉल : हिमालय इंटरनेशनल स्कूल विजेता तथा न्यू तैय्यबिया स्कूल उप विजेता व भव्य संघवी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

    कुश्ती : प्रताप सिंह जाट, अवनी दलवी, योग में उत्कर्ष सोनार, हिमाद्री पटेल, अंश सोलंकी, रित्विका शर्मा, राहुल तिवारी और श्रद्धा जाधव सर्वश्रेष्ठ रहे।

    मार्च पास्ट : सेंट जोसफ कॉन्वेंट प्रथम, जैन बालक उ.मा.वि. द्वितीय, बैंड में श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी प्रथम व नाहर कॉन्वेंट स्कूल द्वितीय।

    विशेष रैली पुरस्कार ज्योति कॉन्वेंट स्कूल को मिला। सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी को दिया गया।

    ]]>
    Sun, 07 Dec 2025 20:29:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    PM कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस के खेल मैदान में लगी हाईमास्ट लाइट, अब खिलाड़ी रात में भी कर सकेंगे प्रैक्टिस https://acntimes.com/high-mast-lights-installed-in-the-sports-ground-of-pm-college-of-excellence-ratlam https://acntimes.com/high-mast-lights-installed-in-the-sports-ground-of-pm-college-of-excellence-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस (शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही खेल मैदान में हाईमास्ट लाइट लगेना की मांग अब पूरी हो गई है। कॉलेज की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी के प्रयास से लगी हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

    मुख्य अतिथि कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि हाईमास्ट लाइट लगने से महाविद्यालय के खिलाड़ियों को लंबे समय तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। वे देर शाम और रात में भी प्रैक्टिस कर सकेंगे। हाईमास्ट लाइट युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कोठारी ने इस के लिए महाविद्यालय प्रशासन और जनभागीदारी समिति की सराहना की।

    प्राचार्य और जनभागीदारी समिति अध्यक्ष का स्वागत किया

    महाविद्यालय के सभी कोच ने भी कहा कि हाईमास्ट लाइट लगने से खिलाड़ियों को अधिक समय तक अभ्यास करने की सुविधा प्राप्त हुई है। इससे उनके प्रदर्शन में और सुधार होगा। खिलाड़ियों ने भी प्राचार्य डॉ. वाय. के मिश्र एवं जनभागीदारी अध्यक्ष विनोद करमचंदानी का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

    ये रहे उपस्थित

    इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ रजनीश गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पवार, आकाश खड़के एवं जितेन्द्र तथा प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 04 Dec 2025 23:18:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल संयोजक दीप मिलन : बच्चों को खेल मैदान तक लाना ही खेल चेतना मेला का उद्देश्य& कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/ratlam-sports-coordinator-deep-milan-ceremony https://acntimes.com/ratlam-sports-coordinator-deep-milan-ceremony 20 से 23 दिसंबर तक होगा खेल चेतना मेला

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मन में कोई विचार आना और उसे जमीन पर उतारने में बहुत बड़ा अंतर होता है। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने विचार आने के बाद 10-12 खेलों से खेल चेतना मेला की शुरुआत की थी और उसके बाद बीते 26 वर्षों से यह निरंतर जारी है| वर्तमान में इसमें 19 खेल शामिल हैं। इस बार 20 से 23 दिसंबर तक खेल चेतना मेला का आयोजन होगा।

    यह बात फाउंडेशन अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने खेल चेतना मेला आयोजन समिति के दीप मिलन समारोह में कही। काश्यप ने कहा कि बीते कुछ सालों से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई है, यह भी खेल मेला का एक प्रकार है। इसने उसी विचार को आगे बढ़ाया, जो शहर के लिए उपलब्धि की बात है। खेल मेला बच्चों को खेल मैदान तक लाने के उद्देश्य से शुरू हुआ था, जिसका क्रम आगे भी जारी रखना है। शासकीय प्रयासों के साथ लगातार निजी प्रयास भी होना चाहिए। रतलाम नगर में खेलों का माहौल तैयार करने के लिए अभी भी योजना बनाकर चिंतन की आवश्यकता है।

    खेल मेले में पारंपरिक खेल शामिल करना अनुकरणीय- उपाध्याय

    भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती बच्चों को खेल मैदान से जोड़ने के लिए यह आयोजन कर रहे हैं। देश में क्रीड़ा भारती के माध्यम से जितने खेल हो रहे हैं, वह भी खेल चेतना मेला का प्रारूप है। पारंपरिक खेलों को शामिल करना अनुकरणीय है।

    27 वर्ष से चल रहा खेल चेतना मेला

    कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। उन्होंने कहा कि 27 वर्ष से खेल चेतना मेला चल रहा है। इसकी प्रणेता नीता काश्यप रहीं। संचालन खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने किया। आभार क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा ने माना।

    ]]>
    Wed, 22 Oct 2025 16:50:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में हुआ वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा& नए आयाम स्थापित कर रही एकेडमी https://acntimes.com/shri-guru-teg-bahadur-academy-annual-sports-festival https://acntimes.com/shri-guru-teg-bahadur-academy-annual-sports-festival एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इसके चलते अरविंद मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी परिसर में वार्षिक खेल उत्सव-2025 मनाया गया। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित थे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री काश्यप द्वारा ध्वजारोहण एवं मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया गया। ध्वज फहराते ही मैदान देशभक्ति और हर्ष ध्वनि से गूंज उठा। स्वागत उद्बोधन संस्था प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने दिया। समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि विद्यालय बच्चों में शिक्षा, संस्कार एवं स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखकर कार्य योजना बनाता है व उसे क्रियान्वित करता है। जो बच्चे खेल में भाग लेते हैं व श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं वे विद्यार्थी पढ़ाई में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं तथा सभी गतिविधियों में अग्रणी रहते हैं। बच्चों को मानसिक कसरत के साथ-साथ शारीरिक कसरत भी करना चाहिए जिससे वे शारीरिक व दिमागी रूप से चुस्त दुरस्त रहेंगे।

    शिक्षा के साथ संस्कार देने की जवाबदारी निभा रहा स्कूल- काश्यप

    मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति की समाज के प्रति समर्पण भावना है तथा वह बच्चों को मुख्य धारा में लाकर अच्छी शिक्षा देकर भावी पीढ़ी तैयार कर रहे हैं। समिति नौनिहालों को शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है। खेल एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो चरित्र, शारीरिक और मानसिक विकास को नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि समिति शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रही है और भविष्य में यह संस्था रतलाम ही नहीं, पूरे प्रदेश का गौरव बनेगी। बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार दिए जाना आवश्यक है यह जवाबदारी स्कूल बेहतर तरीके से निभा रहा है।

    मंत्री ने कहा कि 46 साल पहले स्कूल समिति की स्थापना (स्व.) सरदार राजेंद्र सिंह डंग एवं समिति ने की थी। सन् 2001 में श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी की स्थापना तत्कालीन अध्यक्ष (स्व.) सरदार हरदयाल सिंह वाधवा व समिति ने की जिसे बाद में सिख समाज के अन्य लोगों ने आगे बढ़ाया। वर्तमान में अध्यक्ष गुरनाम सिंह एवं उनकी समिति यह कार्य बेहतर तरीके से कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन स्कूल की प्रगति का आइना है।

    मलखंभ, योगासन का प्रदर्शन किया

    इस अवसर पर मंत्री चेतन्य काश्यप ने विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी, मेडल एवं स्मृति चिह्न का अनावरण किया। एनसीसी के कैडेट्स ने रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष परेड प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने मलखंभ, योगासन तथा ‘फाइव एलिमेंट्स’ शीर्षक पर ओलंपियन बलबीर सिंह के जीवन चरित्र पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी, जिसे सभी अतिथियों और अभिभावकों ने सराहा।

    इन्होंने किया अतिथियों का स्वागत

    अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, स्पोर्ट्स कन्वीनर सुरेंद्र सिंह भामरा, समिति के सतपाल सिंह डंग, हरजीत सिंह सलूजा, गगनदीप सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरुदत्ता, गुरविंदर खालसा, कुलवंत सग्गू, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री, प्रधानाध्यापिका कविता कुंवर, सरला माहेश्वरी व फहीम खान ने किया। समिति ने मंत्री काश्यप का शाल-श्रीफल व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। समापन सत्र में विजयी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। स्कूल के प्रथम बैच के विद्यार्थियों को सुदेश कपूर ने सम्मानित किया। पूर्व विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सामाजिक संस्था कर्तव्य फाउंडेशन के सदस्यों का भी समिति ने स्वागत किया। आतिशबाजी भी की गई। संचालन सीमा भाटी ने व आभार प्रदर्शन हेडमिस्ट्रेस कविता कुंवर ने किया।

    ये रहे विजेता

    सब जूनियर बालिका वर्ग : चहेती वड़ख्या

    जूनियर बालिका वर्ग : क्रीमसी मूणत

    सीनियर बालिका वर्ग : आराध्या राजपुरोहित

    सब जूनियर बालक वर्ग : श्रेय यादव

    जूनियर बालक वर्ग : दक्ष पाठक

    सीनियर बालक वर्ग : जय आदित्य सिंह राठौर

    सर्वश्रेष्ठ मार्चपास्ट : भास्कर हाउस

    ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी : आर्यभट्ट हाउस और रोहिणी हाउस

    ये उपस्थित रहे

    कार्यक्रम में ज्ञानी मानसिंह, श्री गुरु सिंहसभा के प्रधान अवतार सिंह, श्री रामदास गुरुद्वारा के प्रधान कश्मीर सिंह, समाजसेवी विम्पी छाबड़ा, भाजयुमो अध्यक्ष विप्लव जैन, मुकेश जैन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

    ]]>
    Sat, 18 Oct 2025 13:48:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम ने उज्जैन को पराजित किया, 10 विकेट लेकर मोहम्म अली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट https://acntimes.com/ratlam-victorious-in-inter-district-cricket-tournament https://acntimes.com/ratlam-victorious-in-inter-district-cricket-tournament एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश के शाजापुर में आयोजित अंडर 15 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम जिले की टीम ने विजय हासिल की। रतलाम ने फाइनल मुकाबले में उज्जैन की टीम को पराजित किया।

    रतलाम की टीम के कोच लोकपाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि फाइनल मैच में रतलाम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की। टीम ने पहली पारी में 145 रन बनाए। इसमें दक्ष ने 39 रन तथा श्रेयांश कनेरिया ने 34 का योगदान रहा। जवाब में मैदान पर उतरी उज्जैन की टीम 130 रन पर ही सिमट गई। रतलाम की ओर से मोहम्मद अली ने 4 विकेट, वैदित्य सिंह ने 2, सुखमन सिंह, अनंत शर्मा, चिराग़ व सादाब ने 1-1 विकेट लिया।

    पहली पारी की बढ़त से मिली विजय

    दूसरी पारी मे रतलाम की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। इसमें श्रेयांश कनेरिया ने 27 और सादाब ने नाबाद 57 रन बनाए। पहली पारी में बढ़त के आधार पर रतलाम टीम विजेता बनी। दो मैच में 10 विकेट लेने वाले रतलाम के मोहम्मद अली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। टीम के कोच सोमनाथ सिंह थे।

    इन्होंने दी टीम को बधाई

    रतलाम टीम की उपलब्धि पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कीर्ति शरण सिंह, उपाध्यक्ष निमिष व्यास, सचिव जोस चाको, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला क्रिकेट संघ के सदस्य प्रदीप उपाध्याय, अनुज शर्मा, भगत सिंह, गौरव अजमेर सहित समिति के सभी सदस्यों ने बधाई दी।

    ]]>
    Thu, 16 Oct 2025 00:14:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम के विद्यार्थी संभाग स्तरीय शतरंज और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं के लिए चयनित https://acntimes.com/ratlam-law-college-student-divisional-sports-sompetition https://acntimes.com/ratlam-law-college-student-divisional-sports-sompetition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महाविद्यालयीन संभागी खेल प्रतियोगिता के लिए रतलाम के कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये सभी उज्जैन में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित होने वालों में शतरंज, टेबल टेनिस के खिलाड़ी शामिल हैं।

    कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय शतरंज और टेबल टेनिस स्पर्धा में भाग लिया। इनमें से शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में बीएएलएलबी (प्रथम सेमेस्टर) की छात्रा वंदना कसेरा का चयन हुआ संभागीय स्पर्था के लिए हुआ। पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में अक्षत सोनी (बीए एलएलबी - पंचम सेमेस्टर) व ऋतिक पोरवाल (एलएलबी - तृतीय सेमेस्टर) का चयन संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    इसी प्रकार टेबल टेनिस प्रतियोगिता में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए धैर्य मकवाना (बीए एलएलबी - प्रथम सेमेस्टर व ऋतिक पोरवाल (एलएलबी - तृतीय सेमेस्टर) का चयन हुआ है। सभी खालिडयों को बधाई और सुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान प्राचार्या डॉ. अनुराधा तिवारी, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा (सहा. प्राध्यापक), महाविद्यालय के प्राध्यापक, महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

    ]]>
    Mon, 06 Oct 2025 22:49:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नमो युवा रन (मैराथन) में दिखा युवाओं का जोश, उत्साह और राष्ट्रभक्ति, मंत्री काश्यप बोले& यह जोश मोदी जी को ताकत देगा https://acntimes.com/namo-yuva-run-ratlam-youth-enthusiasm-5106 https://acntimes.com/namo-yuva-run-ratlam-youth-enthusiasm-5106
  • रतलाम में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर विशाल नमो युवा रन का आयोजन किया

  • 5000 से अधिक युवाओं ने राष्ट्रभक्ति और फिट इंडिया का संदेश दिया।

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विशाल नमो युवा रन (मैराथन) का आयोजन किया। इसमें 5000 से अधिक युवाओं ने सहभागिता कर जोश, उत्साह और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। मैराथन का शुभारंभ और समापन एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं का यह जोश मोदी जी को और ताकत एवं बल देगा, इससे वे दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाएंगे।

    नमो युवा रन में युवा वर्ग प्रधानमंत्री मोदी के चित्र वाले टी-शर्ट पहने हुए थे। हजारों की संख्या में शहर की सड़कों पर जब उनका जोश उमड़ा तो, देखने वाले देखते ही रह गए। युवा रन महलवाड़ा से डालूमोदी बाजार, गणेश देवरी, धानमंडी, शहर सराय, न्यू रोड, दोबत्ती, मेहंदीकुई बालाजी होते हुए वापस महलवाड़ा पहुंचकर सम्पन्न हुई।

    भाजयुमो की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही युवाओं को नशा त्याग कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और फिट रहने का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान मंच पर मंत्री काश्यप के साथ राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, सेवा पखवाड़ा टोली के संयोजक निर्मल कटारिया, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज शर्मा उपस्थित रहे। नमो युवा रन ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान से जुड़ने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

    1 लाख रुपए के पुरस्कार बांटे

    नमो युवा रन के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी कला प्रदर्शन भी किया। भाजयुमो द्वारा एक लाख रु. की राशि के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण किए। लक्की ड्रॉ भी खोला गया। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने माना।

    ये उपस्थित रहे

    इस दौरान भाजयुमो के जिला पदाधिकारी ऋषभ दुबे, रविन्द्र पाटीदार, सिद्धार्थ कटारिया, राहुल जाधव, शुभम चौहान, संजय जाट, संजय पांचाल, राहुल पाटीदार, प्रतीक विजयवर्गीय, शिवम मूणत, सत्यजीत सिंह राजावत, आयुष पड़ियार, चिराग असरानी सहित संदीप मौर्य आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 22 Sep 2025 11:15:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा : रतलाम के भव्य संघवी का शानदार प्रदर्शन, चौथे स्थान पर चमके, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा पुरस्कृत https://acntimes.com/ratlam-bhavya-sanghvi-kreeda-gyan-exam-2025-result https://acntimes.com/ratlam-bhavya-sanghvi-kreeda-gyan-exam-2025-result
  • अखिल भारतीय परीक्षा में 2.28 लाख प्रतिभागियों में रतलाम के भव्य ने पाया गौरवपूर्ण स्थान

  • चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा राष्ट्रीय विजेताओं का सम्मान

  • 1992 से क्रीड़ा भारती खेल संस्कृति निर्माण और युवा जागृति में कर रही अग्रणी भूमिका

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। अखिल भारतीय ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2025 में रतलाम के भव्य संघवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में चौथा स्थान हासिल किया। 2.28 लाख से अधिक प्रतिभागियों में मिली यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का क्षण है। विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

    क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर क्रीड़ा भारती द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जन सामान्य में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित हुई थी। भारत में क्रीड़ा संस्कृति निर्माण हो, अधिक से अधिक युवा खेल से जुड़े, इस उद्देश्य से क्रीड़ा भारती 1992 से काम कर रही है और प्रति वर्ष एक ऑनलाइन परीक्षा भी होती है। ओपन बुक स्वरूप की यह परीक्षा चुनौतीपूर्ण तो है ही, साथ में मजेदार भी है। पूरा परिवार साथ बैठकर, या मित्रों के साथ मिलकर परीक्षा देना इस परीक्षा का अलग ही वैशिष्ट्य है।

    626 जिले के 228998 लोगों ने की सहभागिता

    2025 की क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा गत 14 सितंबर को सम्पन्न हुई थी। इसमें पूरे भारत के सभी प्रांतों से और 626 जिलों से 2,28,998 युवक-युवतियों ने सहभागिता की थी। सर्वाधिक 32,000 युवाओं का सहभाग पश्चिम महाराष्ट्र से रहा। शहरों से सहभाग में जोधपुर 14,214 और पुणे 14,191 सबसे आगे रहे। इस परीक्षा के परिणामों की घोषणा एक ऑनलाइन कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष गोपाल सैनी, कार्याध्यक्ष चेतन्य कुमार काश्यप, महामंत्री राज चौधरी, संगठन मंत्री प्रसाद महानकर और नियामक मंडल सदस्य विजय पुरंदरे की उपस्थिति में की गई।

    विजेताओं को किया पुरस्कृत

    प्रथम 3 पुरस्कार प्राप्त परीक्षार्थी भी कार्यक्रम में परिवार सहित उपस्थित रहे तथा उन्होंने बड़े उत्साह से अपने अनुभव शेयर किए। इस कार्यक्रम में परीक्षा के सलाहकार ओपाइन ग्रुप के आनंद कोल्हारकर और अक्षय गवाडिया का विशेष सत्कार किया गया। अन्य अतिथियों ने पुरस्कार विजेताओं का अभिनंदन किया तथा अगले वर्ष अधिक से अधिक सहभागिता की अपील देश के युवाओं से की। परीक्षा संयोजक विजय राजपूत ने सूत्र संचालन किया।

    ये रहे विजेता

    अखिल भारतीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले सहभागी में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए का मध्यप्रदेश के आर्यन गौर, द्वितीय पुरस्कार (50 हजार रुपए के 2 विजेता) उत्तर प्रदेश के देव अलग एवं गुजरात के यशराजसिंह राजपूत ने प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार (25 हजार के 6 विजेता) इसमें मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी भव्य संघवी, उत्तराखंड निवासी आयुष राज, उत्तर प्रदेश निवासी वंश गुप्ता व कशिश राणा, महाराष्ट्र के ओवी शिंदे व साक्षी कांबले को मिला। इसके अतिरिक्त 11 प्रतिभागियों को क्षेत्रानुसार 11-11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

    ]]>
    Tue, 16 Sep 2025 20:27:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अखिल भारतीय ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 14 सितंबर को, रतलाम के 6 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल https://acntimes.com/online-sports-knowledge-exam-on-14-september https://acntimes.com/online-sports-knowledge-exam-on-14-september
  • क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा विजेताओं को पुरस्कृत

  • राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में रतलाम के 6 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर (रविवार) को किया जाएगा। इस परीक्षा में रतलाम के 6 हजार से अधिक परीक्षार्थी सहभागिता करेंगे। विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर के समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

    क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर क्रीड़ा भारती द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जन सामान्य में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष क्रीडा ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा सुबह 5.00 से सायं 5.00 बजे तक होगी। इसमें परीक्षार्थी को 25 मिनट में 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

    घर से ही दे सकते हैं परीक्षा

    परीक्षार्थी घर पर अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से अपने परिवारजन के साथ सामूहिक रूप से क्रीड़ा भारती की वेबसाइड पर लिंक https://kreedabharatikgp.org/ पर अपने मोबाइल पर टेक्सट मैसेज के माध्यम से प्राप्त आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा के विजेताओं को प्रथम एक लाख रुपए का एक, द्वितीय 50-50 हजार रुपए के दो और तृतीय 25-25 हजार के छः पुरस्कार रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त चतुर्थ पुरस्कार 11-11 हजार के कुल ग्यारह विजेताओं को मिलेंगे।

    ]]>
    Sat, 13 Sep 2025 23:40:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल उपलब्धि ! सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम के 8 विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में किया कमाल https://acntimes.com/big-success-for-students-of-sandipani-vidyalaya-vinoba-ratlam https://acntimes.com/big-success-for-students-of-sandipani-vidyalaya-vinoba-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय विनोबा के 8 विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अब ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगेl

    संस्था प्राचार्य संध्या वोरा एवं उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कुबेर कुमार पारा गोला फेंक में प्रथम, शिवराज तंवर रिले में प्रथम, नितिन प्रजापति क्रॉस कंट्री एवं रिले में प्रथम, चंदन 600 मीटर मिनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लक्ष्मी 400 मीटर और दिव्या गढ़वाल, सुनीता जोड़ियां और रानी कटारा ने एथेलेटिक्स में विभिन्न इवेंट्स में संभाग स्तर पर विजेता रहीं। ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर एवं संस्था के खेल शिक्षक प्रहलाद बैरागी ने शुभकामनाएं दीl

    ]]>
    Sat, 13 Sep 2025 22:17:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इस दुर्दशा का जिम्मेदार कौन ? राइज कॉन्क्लेव से जख्मी नेहरू स्टेडियम का कांग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षण, दुर्दशा नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी https://acntimes.com/Congress-leaders-inspected-the-Nehru-Stadium-which-was-injured-due-to-the-Rise-Conclave https://acntimes.com/Congress-leaders-inspected-the-Nehru-Stadium-which-was-injured-due-to-the-Rise-Conclave एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर का नेहरू स्टेडियम अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है और खिलाड़ी अपने नसीब को कोस रहे हैं। राइस कॉन्क्लेव 2025 के आयोजन से बर्बाद हुआ नेहरू स्टेडियम अब स्वीमिंग पूल नजर आने लगा है। गुरुवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम की दशा नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

    कांग्रेस के पदाधिकारी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में नेहरू स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने मैदान की हालत देखकर वहीं से प्रभारी नगर निगम आयुक्त अनिल भाना से मोबाइल पर चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मैदान में कोई कार्य नहीं हो रहा है। इसे जल्द से जल्द सुधरवाया जाना जरूरी है। आयुक्त भाना ने मौसम खुलते ही कार्य पूरा करवाने के लिए आश्वस्त किया।

    रीजनल कॉन्क्लेव के लिए हुआ था उपयोग

    राज्य सरकार द्वारा 27 जून 2025 को नेहरू स्टेडियम पर राइज रीजनल कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में वीआईपी शामिल हुए थे। इसके लिए सैकड़ों टन गिट्टी, मुरम सहित अन्य सामग्री डाली गई थी। डोम बनाने के लिए बड़े-बड़े खंभे और स्ट्रक्चर भी खड़े किए गए थे। इससे स्टेडियम की हालत बदतर हो गई। इसे देखते हुए सीएम यादव ने स्टेडियम की दशा सुधारने के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी।

    ये हाल हैं स्टेडियम के

    धान की खेती के लिए तैयार नेहरू स्टेडियम की क्यारिंया !

    स्टेडियम की हालत बद से बदतर होने से शहर के खिलाड़ी खेलने से वंचित हैं। युवा और वरिष्ठ नागरिक सुबह-शाम वॉकिंग भी नहीं कर पा रहे हैं। गिट्टी और मुरम पड़ी होने के साथ ही जगह-जगह गड्ढे भी हो रहे हैं जिनमें पानी भरा हुआ है। सीएम द्वारा 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा को एक महीने से ज्यादा बीत चुके लेकिन अब तक कोई काम नहीं हो सका है। इससे खिलाड़ियों में काफी आक्रोश है। इसके चलते ही कांग्रेस नेताओं ने न सिर्फ स्टेडियम के हालत देखे, अपितु खिलाड़ियों और नागरिकों के साथ मिल कर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

    ये रहे उपस्थित

    निरीक्षण के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के साथ मंसूर अली पटौदी, प्रवक्ता रश्मि सिंह, जगदीश अकोदिया, प्रदीप राठौड़, हेमंत नेका, रशीद अंसारी, इकरार चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

    ]]>
    Thu, 31 Jul 2025 18:16:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सौगात के लिए आभार : CM द्वारा हॉकी एस्ट्रोटर्फ के लिए 12.5 व स्टेडियम के लिए 5 करोड़ की घोषणा से खिलाड़ियों में हर्ष, कैबिनेट मंत्री काश्यप का किया स्वागत, जताया आभार https://acntimes.com/Sports-organizations-welcomed-Cabinet-Minister-Kashyap-expressed-gratitude-to-CM https://acntimes.com/Sports-organizations-welcomed-Cabinet-Minister-Kashyap-expressed-gratitude-to-CM एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पिछले दिनों रतलाम में आयोजित एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव में सौगातों का ऐलान किया। उनके द्वारा स्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के लिलए 12.5 करोड़ और नेहरू स्टेडिटम के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा से रतलाम खिलाड़ियों और खेल संगठनों में जबरदस्त उत्साह है। इस सौगात के लिए खेल संगठनों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का स्वागत कर सीएम के प्रति आभार ज्ञापित किया।

    शहर में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के लिए मंत्री काश्यप लंबे समय से प्रयासरत थे और इसके लिए भूमि भी चिह्नित कर मुख्यमंत्री को इसके निर्माण व स्टेडियम एवं मैदान को और बेहतर करने के संबंध में अवगत कराया था। इस पर मुख्यमंत्री ने रतलाम में आयोजित राइस कॉन्क्लेव में अंतरराष्ट्रीय मानको के अनुसार एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान तैयार करने के लिए 12.5 करोड़ एवं स्टेडियम के लिए 5 करोड़ देने की घोषणा की। उक्त राशि से स्टेडियम के साथ खेल मैदान को और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे कि खेल एवं खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधा मिल सकेगी।

    ये उपस्थित रहे

    मंत्री काश्यप और भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत करने के दौरान क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, खेल संगठनों की ओर से कोच हार्दिक कुरवाड़ा, प्रदीप पंवार, कमल नयन व्यास, दुर्गाशंकर मोयल, देवराज यादव, निखिल मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, रितेश वोहरा, भूषण व्यास, नितिन राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 07 Jul 2025 00:28:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शूटिंग चैंपियनशिप : DIG मनोज कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से किया एकाग्रता और लगन से खेल स्पर्धा में भाग लेने का आह्वान, पिस्टल और राइफल से निशाना भी साधा https://acntimes.com/Ratlam-DIG-Manoj-Kumar-Singh-took-aim-with-pistol-and-rifle https://acntimes.com/Ratlam-DIG-Manoj-Kumar-Singh-took-aim-with-pistol-and-rifle एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिला रायफल संघ द्वारा छठी रतलाम जिला शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें शूटर खिलाड़ियों उत्साह के भाग लिया और विभिन्न पदक जीते। मुख्य अतिथि रतलाम रेंज के DIG मनोज सिंह ने खिलाड़ियों से कहा कि एकाग्रता और लगन से खेलने वाले कभी भी असफल नहीं होते। डीआईजी ने यहां पिस्टल और राइफल से निशाना भी साधा।

    स्पर्धा के प्रारंभ में मुख्य अतिथि DIG मनोज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्जवलन किया। इसके बाद उन्होंने निशानेबाजों को अपने जीवन से जुड़े अनुभव बताए। इस अवसर पर  डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने  युवा निशानेबाजों को संबोधित करते हुए अपने जीवन और कार्यानुभवों को साझा किया। उन्होंने बच्चों को गुड टच और बेड़ टच को लेकर भी जागरूक किया तथा यातायात नियमों के पालन की सीख देते हुए बच्चों और अभिभावकों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने चैंपियनशिप के बाद पिस्टल और रायफल से निशानेबाजी भी की ताकि युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़े और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।

    इन खिलाड़ियों ने हालिस किए मेडल

    राइफल शूटिंग : पीप साइट राइफल NR कैटेगरी सब यूथ में आदित्य सिंह ने गोल्ड, मनन व्यास ने सिल्वर, मानस अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पीप साइट राइफल NR कैटेगरी यूथ में आदित्य सिंह ने गोल्ड, मनन व्यास ने सिल्वर और सौम्य पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। पीपी साइट NR जूनियर मैन में साहित्य प्रताप ने गोल्ड ओर सौम्य पूनिया ने सिल्वर मेडल, सीनियर मैन में साहित्य प्रताप से गोल्ड मेडल प्राप्त किया। यूथ ओर जूनियर विमेन कैटेगरी में भव्या जाट ने 2 गोल्ड प्राप्त किए। ओपन साइट राइफल कैटेगरी सब यूथ मैन में श्रष्टिराज चौहान ने गोल्ड, सैयद मुबारक हुसैन अली ने सिल्वर मेडल जीता। अनिरुद्ध सिंह सोलंकी ने यूथ कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया।

    पिस्टल शूटिंग : एयर पिस्टल सब यूथ मैन कैटेगरी में अविग्नराज कोठारी ने गोल्ड, इवान यादव ने सिल्वर, प्रणव नरूका ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। एयर पिस्टल यूथ मैन में प्रभात चौहान को गोल्ड, अविग्नराज कोठारी को सिल्वर, प्रणव नरूका को ब्रॉन्ज मेडल मिला। एयर पिस्टल जूनियर मैन प्रभात चौहान ने गोल्ड, रोम जाट ने सिल्वर, इवान यादव ने ब्रॉन्ज तथा एयर पिस्टल सीनियर मैन में संतोष देलवाल ने गोल्ड, प्रभा चौहान ने सिल्वर और रोम जाट ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। एयर पिस्टल सब यूथ विमेन में आईरा खान को गोल्ड, जियाना ठक्कर को सिल्वर, चेष्टा को ब्रॉन्ज मेडल मिला। एयर पिस्टल यूथ विमेन में आईरा खान को गोल्ड, नित्या खंडेलवाल को सिल्वर और श्रेया डफरिया को ब्रॉन्ज, एयर पिस्टल जूनियर विमेन में नित्या खंडेलवाल को गोल्ड, देवश्री वाघेला को सिल्वर एवं सोनम जाटव को ब्रॉन्ज, एयर पिस्टल सीनियर विमेन में नित्या खंडेलवाल को गोल्ड, देवश्री वाघेला को सिल्वर तथा जियाना ठक्कर को ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुआ।

    ISSF राइफल : जूनियर कैटेगरी में रणवीर मेव ने गोल्ड, आरिश खान ने सिल्वर और वैदिक टांक ने ब्रॉन्ज तथा सीनियर कैटेगरी में मृत्युंजय सिंह ने गोल्ड, रणवीर मेव ने सिल्वर और आरिश खान ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए।

    इनका किया सम्मान

    कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष प्रकाश सेठिया एवं महासचिव व अंतरराष्ट्रीय कोच उमंग पोरवाल की उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकम को सफल बनाने में कोच मोहितराज सिंह सांखला, डॉली धीरन, भूपेंद्र सिंह, फोटोजर्नलिस्ट राकेश पोरवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके लिए इन सभी को मुख्य अतिथि डीआईजी ने सम्मानित किया। अंत में डॉ. दिव्या पोरवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    ]]>
    Thu, 19 Jun 2025 16:31:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल संग आत्मरक्षा : श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में हुआ समर स्पोर्ट्स और गतका कैंप का आयोजन, विद्यार्थियों ने खेलों के साथ सीखे आत्मरक्षा के गुर https://acntimes.com/Self-defense-with-sports-Summer-sports-and-Gatka-camp-organized-at-Shri-Guru-Teg-Bahadur-Academy https://acntimes.com/Self-defense-with-sports-Summer-sports-and-Gatka-camp-organized-at-Shri-Guru-Teg-Bahadur-Academy एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी अरविंद मार्ग द्वारा समर स्पोर्ट्स एवं गतका कैंप का आयोजन किया गया। 24 दिवसीय कैंप में कक्षा 2 से 10 तक के 310 विद्यार्थियों ने 12 अलग-अलग खेल विधाओं में हिस्सा लिया। इन खेल विधाओं के साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को हॉर्स राइडिंग, स्वीमिंग जैसे कौशल भी सिखाए गए।

    कैंप का समापन सोमवार को हुआ। अतिथि रतलाम गुरु सिंह सभा अध्यक्ष अवतार सिंह, गुरु रामदास गुरुद्वारा अध्यक्ष कश्मीरी सिंह सोढ़ी व श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग रहे। अवतार सिंह ने श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के ग्रीष्मकालीन शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं और उनका अपना विशेष महत्व होता है। सरदार कश्मीरी सिंह ने समिति को साधुवाद देते हुए कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी ही एक अच्छा विद्यार्थी हो सकता है। जो विद्यार्थी खेलों को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाते हैं उनके लिए सफलता को पाना भी आसान हो जाता है।

    विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ अन्य विधाओं में पारंगत होना भी जरूरी- डंग

    श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि स्वस्थ बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। इसके लिए पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी विधाओं में पारंगत होना आवश्यक है। विद्यार्थियों ने कैंप के माध्यम से तैराकी जैसी लाइफ सेविंग स्किल सीखी एवं गतका जैसा मार्शल आर्ट सीखा। उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास है कि विद्यार्थियों में शैक्षणिक विकास के साथ ही सांस्कृतिक, खेलकूद और सकारात्मक जीवन मूल्यों का विकास हो। डंग ने बच्चों से आह्वान किया कि वे जल्दी उठने की आदत बनाएं और जीवन में आने वाली छोटी-छोटी कठिनाइयों से ना घबराकर उनका सामना करना सीखें।

    गदका, मलखंभ व घुड़सवारी का किया प्रदर्शन

    इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गदका, मलखंभ, घुड़सवारी आदि विधाओं का प्रदर्शन भी किया। कैंप में शामिल सभी विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इससे पूर्व आमंत्रित अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह  वाधवा, स्पोर्ट्स कन्वीनर सुरेंद्र सिंह भामरा, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री, धर्मेंद्र सिंह गुरुदत्ता, गनदीप सिंह डंग, गुरिंदर सिंह खालसा, अमरपाल सिंह वाधवा, बन्टी गांधी एवं समिति सदस्यों ने पुष्पहार से किया। समिति द्वारा आमंत्रित अतिथियों का स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। संचालन सीमा भाटी ने और आभार प्रर्शन सुरेंद्र भामरा ने किया। 

    ]]>
    Mon, 26 May 2025 19:43:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम की बेटी हेमलता ने साइकलिंग में रच दिया इतिहास, देशभर से आए खिलाड़ियों को पछाड़कर हासिल किया स्वर्ण पदक https://acntimes.com/Ratlams-daughter-Hemlata-created-history-in-cycling https://acntimes.com/Ratlams-daughter-Hemlata-created-history-in-cycling पहाड़ों और सड़कों पर फर्राटे से साइकल चलाने वाली बेटी का गांव ने किया सम्मान

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम। जिले के छोटे से गांव में रहने वाली बेटी ने कीर्तिमान रचकर पूरे देश के सामने नाम रोशन किया है। अम्बोदिया की हेमलता धाकड़ ने साइकलिंग में देशभर से आए खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। कीर्तिमान के साथ उन्होंने अब तक का बेस्ट टाइम देते हुए रिकॉर्ड भी कायम किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद घर लौटने पर गुरुवार को गांव वालों ने उनका भव्य स्वागत भी किया।

    हेमलता ने बताया कि हाल ही में हुई अंतर विश्वविद्यालय साइकलिंग प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने करवाया था। इसमें देशभर के विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ियों के लिए अखिल भारतीय साइकिलिंग (रोड) पुरुष एवं महिला चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में हेमलता धाकड़ ने 30 किलोमीटर महिला टीम टाइम ट्रायल में 47 मिनट 59 सेकंड 52 माइक्रो सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। गांव लौटने पर ग्रामवासियों ने हेमलता के साथ ही उनके कोच किशन कुमार पुरोहित और परिवार का भी सम्मान किया।

    टीवी पर देखा, अकेले ही निकल पड़ी सीखने

    हेमलता ने बताया कि उनके पिता गोपाल धाकड़ मजदूरी करते हैं। 2016 में दूरदर्शन पर ओलम्पिक खेलों का प्रसारण हो रहा था। इसी दौरान उन्होंने पहली बार साइकिंलग रेस देखी और मन बना लिया कि वे भी इसमें भाग लेकर एक दिन ओलम्पिक में भारत के लिए मेडल लेकर आएंगी। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई अम्बोदिया के शासकीय स्कूल और 12वीं तक की पढ़ाई बिलपांक शासकीय स्कूल से की। हेमलता ने बताया कि खेल विभाग से मदद चाही जो उन्हें नहीं मिली, जानकारी भी नहीं मिली। परिवार और फिर बिलपांक स्कूल में महिला शिक्षिकों ने उन्हें प्रेरित किया। यूट्यूब पर साइकलिंग रेस की तैयारियों के वीडियो देखते-देखते हेमलता ने गांव से ही अकेले साइकलिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी। पिता ने साथ दिया और खास साइकिल भी खरीदकर दी।

    कई बार कर चुकी है राष्ट्रीय खेलों में मुकाबला

    हेमलता ने बताया कि रतलाम के बाद उन्होंने इंदौर जाकर तैयारी की, लेकिन शासकीय स्तर पर कोई मदद नहीं मिली। कोच किशन कुमार पुरोहित और राजस्थान के बीकानेर में पढ़ाई के दौरान महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में कोचिंग और प्रैक्टिस के अवसर मिले। कई बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मप्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। माउंटेन साइकलिंग स्पर्धाओं में भी भाग ले चुकी हैं और अरुणाचल प्रदेश के तवांग और उत्तराखंड में खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में भी पदक हासिल कर चुकी हैं। उनका सपना ओलम्पिक में खेलकर मेडल लाने का है।

    ]]>
    Fri, 02 May 2025 13:22:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राज्य स्तरीय पदक प्राप्त 12 खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने खेलवृत्ति प्रदान की https://acntimes.com/Sports-scholarships-were-provided-to-12-players-who-won-state-level-medals https://acntimes.com/Sports-scholarships-were-provided-to-12-players-who-won-state-level-medals खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी लाभांवित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने राज्य स्तरीय पदक प्राप्त 12 खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की। मंत्री काश्यप ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिक स्वरूप चेक प्रदान किया। यह खेलवृत्ति मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2024-25 में खेल एवं युवक कल्याण विभाग की ओर से प्रदान की गई।

    खेलवृत्ति प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में प्रथम रणवीर मेव - शूटिंग, बलराम मौर्य - कुश्ती, द्वितीय भगतसिंह एवं मोहित जोगचंद - बास्केट बॉल, शिवम जाट - सॉफट बॉल, देवेश शर्मा - एथलेटिक्स, तृतीय स्थान पर काजल रजत, राधिका मौर्य एवं साक्षी रावल - कुश्ती, जयप्रित सिंह सलूजा - हैंडबॉल, मुस्कान बौरासी - रकबी एवं चहत कुंवर ने वू-शू में रतलाम जिले का नाम रोशन कर उक्त स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रुचिका शर्मा एवं खेल प्रशिक्षक जितेंद्र धूलिया भी उपस्थित रहे।

    19 वर्ष के कम उम्र के खिलाड़ियों की दी जाती है खेलवृत्ति

    खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा 19 वर्ष से कम उम्र के राज्य स्तरीय पदक प्राप्त खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की जाती है, जिसमें रतलाम के 12 खिलाड़ी सम्मानित हुए। खेलवृत्ति पाने वालों प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दो खिलाड़ियों को 10-10 हजार, द्वितीय स्थान वाले चार खिलाड़ियों को 8-8 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छह खिलाड़ियों को 6-6 हजार रुपए प्रदान किए गए।

    ]]>
    Sun, 30 Mar 2025 16:44:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Sports News ! महापौर चैंपिंयस ट्रॉफी ने मचाई धूम, छठे दिन हुए तीन रोमांचक मुकाबले, अम्बर, फॉर&यू और जवाहर टीम ने जीते अपने मैच https://acntimes.com/Mayor-Champions-Trophy-created-a-stir-three-exciting-matches-were-held-on-the-sixth-day https://acntimes.com/Mayor-Champions-Trophy-created-a-stir-three-exciting-matches-were-held-on-the-sixth-day एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महापौर चैम्पियंस ट्रॉफी रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है। नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) पर हो रही स्पर्धा में रोज टेनिस बाल से तीन क्रिकेट मैच हो रहे हैं। लाखों रुपए के इनाम वाली स्पर्धा में छठे दिन अम्बर, फॉर-यू और जवाहर टीम विजयी रही।

    छठे दिन हुए मैचों में अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, एसीएन टाइम्स के संपादक नीरज कुमार शुक्ला, वन्देमातरम् न्यूज के संपादक असीमराज पांडेय, दैनिक भास्कर डिजिटल के संवाददाता के. के. शर्मा, एमआर एसोसिएशन के अश्विनी शर्मा, अखिलेश गुप्ता, लोकपालसिंह, सौरभ माथुर, जितेन्द्र धूलिया आदि रहे। अतिथियों ने सर्वप्रथम खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन और विजयी होने की शुभकामनाएं दीं। सभी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार भी प्रदान किए।

    इन्होंने किया स्वागत

    आयोजन में अतिथि के रूप में शामिल हुए अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और अन्य गणमान्यजन का आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया गया। महापौर मित्र मंडल के नीलेश पटेल, गोपाल जाट, राकेश मिश्रा आदि ने पुष्पमाला व मोतियों की माला से स्वागत किया। सभी को प्रतीक चिह्न भी भेंट किए।

    यह रहा तीनों मैच का परिणाम

    मैच - 1 : अम्बर और बाबूस-एन 81 के बीच हुए मुकाबले में अम्बर ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। स्कोर का पीछा करने मैदान में उतरी बाबूस एन 81 ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना सकी। इस तरह अम्बर ने 20 रन से जीत हासिल की।

    मैच - 2 : फॉर-यू वर्सेस श्री-11 के बीच हुए मुकाबले में फॉर-यू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। जवाब में श्री-11 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 68 रन ही बना पाई। नतीजतन फॉर-यू ने 60 रन से जीत हासिल की।

    मैच - 3 : स्टार-11 और जवाहर के बीच हुए मैच में स्टार-11 ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 10 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 71 रन जोड़े। इस लक्ष्य का पीक्षा करते हुए जवाहर ने 5.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही 74 रन बना लिए। मैच में जवाहर 8 विकेट से विजयी रही।

    ]]>
    Sat, 29 Mar 2025 00:41:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    क्रिकेट स्पर्धा : महापौर चैम्पियंस ट्रॉफी में हुए लीग मैच में अम्बर, फॉर&यू व रिलायबल की टीमें रहीं विजेता, फॉर&यू ने सुपर ओवर से जीता मैच https://acntimes.com/Ratlam-Amber-For-U-and-Reliable-were-the-winners-in-Mayor-Champions-Trophy https://acntimes.com/Ratlam-Amber-For-U-and-Reliable-were-the-winners-in-Mayor-Champions-Trophy एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महापौर चैम्पियंस ट्रॉफी में 26 मार्च को हुए तीन मैचों में अम्बर, फॉर-यू और रिलायबल टीमें विजेता रहीं। रोमांचक मुकाबले में फॉर-यू को सुपर ओवर में जीत हासिल हुई। इस स्पर्धा में लाखों रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    (खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि)

    महापौर चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में किया जा रहा है। टेनिस बाल से हो रही क्रिकेट स्पर्धा 22 मार्च को शुरू हुई थी जो 30 मार्च तक चलेगी। इसके पांचवें दिन तीन लीग मुकाबले हुए। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल मौजूद रहे। अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, झमक भरगट, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, पार्षद हितेश कामरेड, धर्मेन्द्र रांका, वसीम अली, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, मुबारिक शैरानी, फैय्याज मंसूरी, नगर निगम के उपयंत्री मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार, विनोद पाटीदार, शिवम् गुप्ता, ब्रजेश कुशवाह रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और पुरस्कार भी बांटे। इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत रूद्र पटेल, नीलेश पटेल, गोपाल जाट, राकेश मिश्रा, अनुज शर्मा आदि ने पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। अतिथियों को प्रतीक चिह्न भी भेंट किए गए।

    (अतिथि फैयाज मंसूरी को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए महापौर मित्र मंडल के नीलेश पटेल, साथ हैं महापौर प्रहलाद पटेल)

    अम्बर ने 7 विकेट से जीता मैच

    पांचवें दिन पहला मैच ब्रदर्स और अम्बर के बीच हुआ। इसमें ब्रदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए अम्बर ने 5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए। इस तरह अम्बर ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।

    मैच टाई हुआ तो सुपर ओवर से हुआ फैसला

    दूसरा मुकाबला फॉर-यू वर्सेस शेरानी हुआ। फॉर-यू ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खो कर 110 रन बनाए। जवाब में शेरानी ने भी 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना दिए। इससे मैच टाई हो गया। फैसले के लिए सुपर ओवर डाला गया जिसमें फॉर-यू ने जीत हासिल की।

    रिलायबल ने एमपी पुलिस को हराया

    तीसरा मुकाबला एमपी पुलिस और रिलायबल के बीच खेला गया। एमपी पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 63 रन बना। टीम के 8 विकेट गिरे। इसके जवाब में रिलायबल ने सिर्फ 6.4 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए। इस तरह रिलायबल ने 7 विकेट से जीत हासिल की।

    ]]>
    Thu, 27 Mar 2025 21:32:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महापौर चैंपिंयस ट्रॉफी : चौथे दिन हुए तीन रोमांचक मुकाबले, स्टार 11, एमपी पुलिस व जवाहर टीम रही विजेता https://acntimes.com/Mayor-Champions-Trophy-Three-exciting-matches-on-the-fourth-day https://acntimes.com/Mayor-Champions-Trophy-Three-exciting-matches-on-the-fourth-day एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) में 22 से 30 मार्च तक आयोजित की जा रही महापौर चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे दिन तीन लीग मैच हुए। इनमें स्टार 11, एमपी पुलिस व जवाहर टीम विजेता रही।

    प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें प्रथम पुरस्कार 1.51 लाख रुपए व ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 71 हजार रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी। विशेष पुरस्कार मैन ऑफ द सिरीज के लिए 31 हजार रुपए व ट्रॉफी, बेस्ट बैट्समैन 11 हजार रुपए व ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर 11 हजार रुपए व ट्रॉफी, बेस्ट फील्डर 5,100 व ट्रॉफी तथा मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ी को 2,100 व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा।

    ये रहे अतिथि

    स्पर्धा के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा, डॉ. राकेश माथुर, भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेन्द्र भारद्वाज, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सह संयोजक मनीष शर्मा, जवाहर व्यायाम के संचालक गौरव जाट, सनातन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल पुरोहित, पप्पू भंसाली आदि अतिथि रहे। अतिथियों का स्वागत नीलेश पटेल, राकेश मिश्रा आदि ने पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया। प्रतीक चिह्न भी भेंट किए। तत्पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और पुरस्कार प्रदान किए।

    स्टार 11 ने 31 रन से जीता मैच

    चौथे दिन पहला मुकाबला स्टार 11 और श्री 11 के बीच हुआ। इसमें स्टार 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए श्री 11 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन ही बना पाई। इस तरह स्टार 11 ने 31 रन से जीत हासिल की।

    6 विकेट से विजयी हुई एमपी पुलिस

    दूसरा मुकाबला ब्रदर्स वर्सेस एमपी पुलिस हुआ। इसमें ब्रदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। जवाब में एमपी पुलिस ने 7.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 78 रन बनाए और 6 विकेट से मैच जीत लिया।

    जवाहर ने शेरानी को ऐसे धोया

    तीसरा मुकाबला जवाहर वर्सेस शैरानी के बीच हुआ। जवाहर ने पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 159 रन बनाए। शेरानी ने 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 77 रन ही बना सकी। इस तरह जवाहर ने 82 रन से जीत दर्ज की।

    ]]>
    Thu, 27 Mar 2025 00:17:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सफलता : IPL क्रिकेट का सट्टा करने वाले दो आरोपी को माणकचौक पुलिस ने दबोचा, गुजरात टाइटन्स विरुद्ध पंजाब किंग्स के मैच पर लगा रहे थे सट्टा https://acntimes.com/Ratlam-Two-bookies-arrested-for-betting-on-IPL https://acntimes.com/Ratlam-Two-bookies-arrested-for-betting-on-IPL एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की माणक चौक थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट का सट्टा करने के मामले में दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी ने सट्टा आईडी उपलब्ध करवाई तो दूसरा गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के मध्य हुए मैच को लेकर सट्टा लगा रहा था। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और नकद रुपए भी जब्त हुए हैं।

    एसपी अमित कुमार (IPS) व्दारा सट्टा करने वालों पर अंकुश लगाने के निर्देश अमले को दिए गए हैं। वर्तमान में आईपीएल स्पर्धा जारी है। इस दौरान सट्टा भी हो रहा है। इस पर कार्रवाई के लिए एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में माणकचौक टीआई उपनिरीक्षक अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम गठन की गई है। टीआई यादव को मुखबिर से रतलाम में त्रिवेणी कुण्ड के पास एक व्यक्ति द्वारा क्रिकेट का सट्टा करने की जानकारी मिली। इस पर माणकचौक पुलिस ने त्रिवेणी कुण्ड के पास से आरोपी आशुतोष पिता संजय सोनीवाल (27) निवासी 41/2 तेजानगर गली नं. 06 रतलाम को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया।

    ऑनलाइन विज्ञापन से मिली थी सट्टा आईडी की जानकारी

    आरोपी सोनीवाल आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में हो रहे गुजरात टाइटन्स विरुद्ध पंजाब किंग्स के मैच के लिए मोबाइल पर PARK-999 की सट्टा आईडी से सट्टा लगा रहा था। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है जिसकी कीमत 10 हजार रुपए बताई गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी आशुतोष ने अनिल पिता स्व. गोवर्धनदास मेनी (40) निवासी भोयरा बावड़ी सिंधी गली रतलाम द्वारा सट्टा आईडी देने की बात कही।

    पुलिस ने आरोपी अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि ऑनलाइन इश्तिहार के माध्यम से सट्टा वेबसाइट की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर उसने वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी व पासवर्ड बनाया। यूपीआई के माध्यम से आईडी में बैलेंस डालकर आरोपी आशुतोष को सट्टा करने के लिए उपलब्ध कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध माणकचौक पर अपराध क्रमांक 158/2025 धारा 4क मध्यप्रदेश पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की है।  

    इनकी भूमिका रही धरपकड़ में

    आरोपियों की धरपकड़ में टीआई (उप निरीक्षक) अनुराग यादव, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, सुधीर, आरक्षक चन्द्रशेखर खटवड़, अविनाश की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

    ]]>
    Wed, 26 Mar 2025 22:05:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    स्वागत&सत्कार : ओलम्पियन एवं अर्जुन अवॉर्डी पहलवान सुजीत मान और सोकेंद्र तोमर का रतलाम में स्वागत, इंदौर में आयोजित कुश्ती स्पर्धा में जाने के दौरान यहां रुके थे https://acntimes.com/Olympian-and-Arjuna-Awardee-wrestlers-Sujit-Mann-and-Sokendra-Tomar-welcomed-in-Ratlam https://acntimes.com/Olympian-and-Arjuna-Awardee-wrestlers-Sujit-Mann-and-Sokendra-Tomar-welcomed-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिला ओलम्पिक एसोसिएशन ने ओलम्पियन एवं अर्जुन अवॉर्डी सुजीतमान पहलवान व सोकेंद्र तोमर का रतलाम आगमन पर सम्मान किया गया। दोनों पहलवानों को साफा पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वे इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली से आए थे। इस दौरान वे कुछ समय रतलाम में भी रुके। उनके स्वागत के दौरान भीमसिंह भाटी, विशाल शर्मा, जितेन्द्र राठौड़, प्रभुलाल सोलंकी, पंकज अग्रवाल, रजत भाटी आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Sat, 08 Mar 2025 23:45:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    RCL&2025 : स्पर्धा में अब तक हुए 44 मैच, खतम इलेवन फाइनल में पहुंची, 8 मार्च को होगा फाइनल मुकाबला https://acntimes.com/ratlam-The-final-match-of-RCL-2025-will-be-held-on-8-March https://acntimes.com/ratlam-The-final-match-of-RCL-2025-will-be-held-on-8-March एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम चैम्पियंस लीग (RCL) 2025 अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। गुरुवार रात को हुए मुकाबलों में खतम इलेवन और रॉयल चैलेंजर्स टीमों ने अपने-अपने मैच जीते। अब तक हुए 44 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए खतम इलेवन ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को होगा।

    स्व. कुशाभाई ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से नेहरू स्टेडियम पर रतलाम चैम्पियंस लीग (RCL) 2025 का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्धा अब समापन के करीब पहुंच चुकी है। 8 मार्च को फाइनल मुकाबले के साथ ही स्पर्धा संपन्न होगी। स्पर्धा के दौरान अब तक कुल 44 मैच खेले गए जिनमें सभी टीमों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। आईपीएल की तर्ज पर हो रही स्पर्धा में गुरुवार को दो मैच हुए। पहला मैच शाम 6 बजे से फाइनेंस सर्कल विरुद्ध खतम इलेवन और दूसरा रात 9 बजे से विश्वास ग्रुप विरुद्ध रॉयल चैलेंजर का हुआ।

    आयोजन समिति के विकास कोठारी, देवशंकर पांडे एवं जनरैल सिंह ने बताया कि मैच से पूर्व राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद अतिथियों सुरेश कटारिया, संजय पांडेय, विष्णु सविता, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, जेल अधीक्षक लक्ष्मणसिंह भदौरिया, उप अधीक्षक ब्रजेश मकवाने, मनीष तिवारी, करुणेश दंडोतिया, प्रमोद राय, सुशील अजमेरा, सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला (लक्की), रमेश सिसौदिया आदि ने अतिथियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात मैच शुरू हुए। इनमें स्पर्धा के मैन ऑफ द मैच का नगद पुरस्कार असीम ओझा ने माता स्व. श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में प्रदान किए। कमेंट्री योगेंद्र सिंह जादौन और विकास शैवाल ने की। स्कोरर दिग्विजय सिंह रहे। एम्पायर उज्जैन डिविजन क्रिकेट से बुलाए गए।

    पहला मैच : 79 रन पर ढेर हो गई फाइनेंस सर्कल टीम

    पहला मैच फाइनेंस सर्कल और खतम इलेवन के मध्य खेला गया। इसमें पहले बल्लेबालजी करते हुए खतम इलेवन ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। राजेंद्र सिंह चंद्रावत ने 6 छक्कों के साथ 16 गेंद पर 45 रन बनाए। विशाल वाघेला ने 31 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइनेंस सर्कल के सभी बल्लेबाज सिर्फ 79 रनों पर ही आउट हो गए। टीम 9.5 ओवर खेल सकी। खतम इलेवन के गेंदबाज विशाल वाघेला ने 4 विकेट और सचिन यादव ने तीन विकेट चटकाए। मेन ऑफ द मैच राजेंद्र सिंह चंद्रावत रहे।

    दूसरा मैच : पहली जोड़ी ने 47 रन जड़े, बाकी 7 सात रन पर ढेर

    दूसरा मैच विश्वास ग्रुप और रॉयल चैलेंजर के बीच खेला गया। रॉयल चैलेंजर ने पहले बल्लेबालजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 81 रन बनाए। इसमें मिक्की मुगल ने 22, सूरज ने 13, विकास ठाकुर ने 12 रन का योगदान दिया। गेंदबाज गोलू यादव ने महत्वपूर्ण 2 विकेट लिए। जवाब में विश्वास ग्रुप के पहले दो बल्लेबाजों ने 47 रन की पार्टनरशिप की। शेष 7 बल्लेबाज मात्र 7 रन पर ही आउट हो गए। गेंदबाज गौरव पाठक ने महत्वपूर्ण 4 विकेट लिए। इस तरह रॉयल चैलेंजर ने 9 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच गौरव पाठक मलिंगा रहे।

    ये उपस्थित रहे

    इस अवसर पर समिति के महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, देवशंकर पांडेय, विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, गौरव जाट, जनरैल सिंह, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, जयेश राठौर, सुजीत उपाध्याय, विनोद वाधवा, विजय मीणा, राधे चंदाने, योगेंद्र सिंह, गोविंद मालवीय, अमित गेहलोद, दीपक मईड़ा, नीलेश मेहता, अभिषेक पटेल, कपिल जाधव, अविनाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Fri, 07 Mar 2025 11:47:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    फिर खेलेगा रतलाम ! विधायक क्रिकेट महोत्सव अप्रैल&मई में, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में होगा आयोजन, बंटेंगे लाखों रुपए के पुरस्कार https://acntimes.com/Ratlam-MLA-Cricket-Festival-in-April-May https://acntimes.com/Ratlam-MLA-Cricket-Festival-in-April-May क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में किया जेगा आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में खेल प्रेमियों के लिए आगामी दिनों में एक बार फिर विधायक क्रिकेट महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसमें लाखों रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    विधायक क्रिकेट महोत्सव की तैयारियों के संबंध में मंत्री काश्यप की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा उपस्थित रहे। मंत्री एवं विधायक काश्यप ने बैठक में बताया कि क्रिकेट महोत्सव का आयोजन अप्रैल मध्य से मई मध्य तक होगा। टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में सर्वाधिक टीमें भाग लेंगी।

    शहर के दो मैदानों में होगी स्पर्धा

    मंत्री काश्यप के अनुसार स्पर्धा शहर के दो मैदानों नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर आयोजित होगी। इसमें रतलाम नगर के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। प्रत्येक टीम में अंडर-19 के खिलाड़ियों की सहभागिता अनिवार्य रहेगी। स्पर्धा में लाखों रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। स्पर्धा में सहभागिता करने वाली टीमों को फॉर्म का वितरण नेहरू स्टेडियम से किया जाएगा।

    ]]>
    Wed, 05 Mar 2025 11:55:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    RCL&2025 की धूम ! 9 दिन में हुए 28 मैच में 183 कैच लपके और 2 खिलाड़ी स्टंपिंग से हुए आउट, नौवें दिन जीत वॉरियर्स, जेसी&11 और हाटरोड सुपर किंग्स ने दर्ज की जीत https://acntimes.com/RCL-2025-183-catches-were-taken-in-28-matches-in-9-days-2-players-were-out-by-stumping https://acntimes.com/RCL-2025-183-catches-were-taken-in-28-matches-in-9-days-2-players-were-out-by-stumping एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम चैम्पियंस लीग (RCL) – 2025 का रोमांच परवान चढ़ता जा रहा है। बीते 9 दिन में हुए 28 मैचों में कुल 183 कैच लपके गए जबकि 2 बैट्समैन को स्टंपिंग के माध्यम से आउट किया गया। स्पर्धा के नौवें दिन कुल तीन मैच खेले गए जिनमें जीत वॉरियर्स, जेसी-11 और सुपर किंग्स ने अपनी प्रतिद्वद्वी टीमों को परास्त कर विजयश्री हासिल की।

    रतलाम चैम्पियंस लीग 2025 के तहत टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम पर स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से किया जा रहा है। आयोजन समिति के विकास कोठारी, जयेश राठौर एवं यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि नौवें दिन कुल तीन मैच हुए। मैच से पहले राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान अलग-अलग मैच में अतिथियों के रूप में डॉ. सुनील राठौर, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. सिद्धार्थ सूबेदार, डॉ. महेश मौर्य, डॉ. हितेश पाठक, पत्रकार तुषार कोठारी, ललित कोठारी, सुधीर जैन, सुशील खरे, जलज शर्मा, समाजसेवी शैलेष पावेचा ‘चिंटू’, प्रमोद जैन, अभिषेक कोठारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 

    जीत वॉरियर्स 17 रन से विजयी रही

    पहला मैच महावीर एकेडमी और जीत वॉरियर्स के बीच खेला गया। जीत वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। टीम की ओर से धीरेन्द्र ने 24, कालू ने 15 व साकिब ने 15 रन का योगदान दिया। जवाब में महावीर एकेडमी की टीम ने 10 ओवर में सिर्फ 72 रन ही बना सकी। इस तरह जीत वॉरियर्स 17 रन से विजयी रही। मैन ऑफ द मैच जीत वॉरियर्स के जितेंद्र मेहता रहे।

    जेसी-11 ने 5 ओवर में ही जीत लिया मैच

    दूसरा मैच आपका अपना और जेसी-11 टीम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबालजी आपका अपना टीम ने की और 10 ओवर में मात्र 52 रन ही बना सकी। इसमें डॉ. सैम ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। मैच में जेसी-11 की गेंदबाजी के आगे खिलाड़ी टिक नहीं पाए। हर्षित उपाध्याय ने शानदार तीन विकेट लिए। जवाब देने मैदान में उतरी जेसी-11 ने महज 5 ओवर में ही मैच जीत लिया।

    हाट रोड सुपर किंग्स ने अंतिम ओवर तक किया संघर्ष

    तीसरा मैच हाट रोड सुपर किंग्स एवं विश्वास ग्रुप के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबालजी करते हुए विश्वाश ग्रुप ने 10 ओवर में 69 का स्कोर बनाया। टीम को 7 विकेट गंवाना पड़े। जवाब में हाट रोड सुपर किंग्स ने 9.3 ओवर में ही दिया गया लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच महेश पाटीदार रहे। 

    ये रहे उपस्थित

    नौवें दिन हुए मैचों के दौरान समिति के महेंद्र कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर, संजय शर्मा, राधे चंदाने, मनीष शर्मा, योगेंद्र सिंह, गोविंद मालवीय, लवकेश शर्मा, दीपक मईड़ा, नीलेश मेहता, अरुण चौरड़िया, अभिषेक पटेल अविनाश शर्मा उपस्थित रहे। कमेंट्री चंचल चौहान (सिद्धू फेम), गोविंद मालवीय एवं योगेंद्र सिंह ने की। एम्पायर उज्जैन डिविजन क्रिकेट के खिलाड़ी रहे।

    ]]>
    Sun, 02 Mar 2025 01:24:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये है आदर्श आयोजन ! राष्ट्रगान से होती है रतलाम चैंपियन लीग (RCL) – 2025 में मैच की शुरुआत, गंदगी न हो इसका भी रखते हैं पूरा ध्यान https://acntimes.com/Ratlam-Champion-League-2025-matches-start-with-the-national-anthem-they-also-take-full-care-to-ensure-that-there-is-no-dirt https://acntimes.com/Ratlam-Champion-League-2025-matches-start-with-the-national-anthem-they-also-take-full-care-to-ensure-that-there-is-no-dirt दानिश ने 6 चौके और 6 छक्कों के साथ जड़ा पहला अर्धशतक और विश्वास ग्रुप को महज 8.3 ओवर में दिला दी जीत

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के पोलोग्राउंड (नेहरू स्टेडियम) के बीते एक पखवाड़े में दो दृश्य देखने को मिले। एक दृश्य कुछ दिन पूर्व संपन्न हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में नजर आया था जिसके समापन के बाद पूरे मैदान में कचरा उड़ रहा था। वहीं दूसरा नजारा इन दिनों चल रही रतलाम चैम्पियंस लीग (RCL) – 2025 क्रिकेट स्पर्धा में देखने को मिल रहा है। इसमें मैच की शुरुआत राष्ट्रगान से होती है तो मैच के बाद गंदगी नहीं रहे, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाता है। आयोजक-प्रायोजक अनुशासित हों तो ऐसे आयोजन ही आदर्श बन जाते हैं।

    रतलाम चैम्पियंस लीग (RCL) की शुरुआत पिछले साल हुई थी। आईपीएल की तर्ज पर होने वाली यह स्पर्धा प्रतिष्ठित होने के साथ ही रोमांचक भी साबित हो रही है। इस वर्ष भी यह स्पर्धा नेहरू स्टेडियम पर हो रही है। स्पर्धा से भाजपा के पितृपुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे और पूर्व गृह मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता हिम्मत कोठारी का नाम जुड़ा होने से इसकी गरिमा बनी रहे, इसके लिए इससे जुड़े सभी कर्ता-धर्ता पूरा ध्यान रखते हैं। खेल प्रतिभाओं के सृजन और प्रतिभा निखारने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयोजित इस स्पर्धा के दौरान अनुशासन साफ देखा जा सकता है।

    ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग भी निर्धारित सीमा में

    पूर्व में हुई क्रिकेट स्पर्धा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग तेज आवाज में देर रात तक किए जाने को लेकर एक शिकायत पुलिस तक पहुंची थी। शिकायत नेहरू स्टेडियम से कुछ दूरी पर रहने वाले एडवोकेट अमित कुमार पांचाल ने स्टेडियम से थोड़ी ही दूर स्थित स्टेशन रोड थाने पर की थी। उन्होंने थाना प्रभारी को वाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत की थी लेकिन वह नक्कारखाने में तूती की आवाज की तरह दब कर रह गई। वहीं आरसीएल के आयोजनकर्ताओं द्वारा इस मामले में पूरी एहतियात बरती जा रही है। स्पर्धा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित समय और क्षमता के दायरे में रह कर ही किया जा रहा है।

    ये रहे तीसरे दिन के अतिथि

    अब चर्चा आयोजन में हो रहे मैचों की। इस दिन तीन मैच खेले गए। स्पर्धा में अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला, फोटो जर्नलिस्ट राकेश पोरवाल, समाजसेवी प्रवीण पाटीदार, संदीप चौरड़िया, एमआईसी चेयरमैन भगतसिंह भदौरिया, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. लेखराज पाटीदार, डॉ. देवेंद्र शाह, डॉ. संजय कुमार दुबे रहे।

    अतिथियों ने अलग-अलग मैचों में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का औपचारिक शुभारंभ करवाया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। स्पर्धा के दौरान मैंन ऑफ द मैच विश्वास ग्रुप के दानिश, रॉयल चैलेंजर के गौरव पाठक और भाविक जैन को दिया गया। इस दौरान रतलाम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, आयोजन समिति के महेंद्र कोठारी (मन्नू सेठ), यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर, देवशंकर पांडेय, मनीष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

    तीसरे दिन ये हुए मैच

    स्पर्धा में दानिश ने 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से बनाया पहला अर्द्ध शतक

    स्पर्धा के संयोजक यतेंद्र भारद्वाज एवं जयेश राठौर के अनुसार तीसरे दिन शुक्रवार को पहला अर्द्ध शतक लगा। यह अर्द्ध शतक विश्वास ग्रुप के खिलाड़ी दानिश ने 27 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से जड़ा। विश्वास ग्रुप का मुकाबला शेरानी इलेवन की टीम से था। पहले खेलते हुए शेरानी टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए विश्वास ग्रुप की टीम ने 8.3 ओवर में ही मैच जीत लिया। शेरानी टीम की ओर से मोहसिन ने 24 एवं जेम्स 27 रन बनाए। वहीं विश्वास ग्रुप के दानिश ने 68 और शक्ति घोषरे ने 37 रन बनाए। गेंदबाज अनुज सांखला ने 2 ओवर में 3 विकेट चटकाए।

    रॉयल चैलेंजर ने 5 विकेट से जीता मैच

    दूसरा मैच जवाहर टाइगर एवं रॉयल चैलेंजर के मध्य खेला गया। इसमें जवाहर टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 65 रन का लक्ष्य दिया। इसमें विक्रम ने 39 रन का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर के गेंदबाज राधेश्याम सोनकर ने 2 ओवर में 7 रन देकर महत्वपूर्ण 3 विकेट चटकाए। इससे रॉयल चैलेंजर की जीत सुनिश्चित हो गई। टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। तीसरा मैच खतम इलेवन एवं जेसी-11 के मध्य खेला गया। इसमें जेसी ने 10 ओवर में 76 रन का टारगेट जेसी-11 को दिया।

    ]]>
    Sat, 22 Feb 2025 22:38:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल&खिलाड़ी : रतलाम चैम्पियन लीग (RCL) & 2025 का आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य शुभारंभ, खतम इलेवन ने 37 रनों से जीता पहला मैच https://acntimes.com/RCL-2025-inaugurated-with-grand-fireworks https://acntimes.com/RCL-2025-inaugurated-with-grand-fireworks एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैम्पियन लीग (RCL) – 2025 का समारोह पूर्वक शुभारंभ हो गया। इससे पूर्व भव्य आतिशबाजी की गई। पहले दिन हुए मैच में खतम इलेवन की टीम ने 37 रन से जीत लिया। इस मौके पर अतिथियों ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

    स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से नेहरू स्टेडियम में रतलाम चैम्पियन लीग (RCL) – 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ बुधवार को श्री कृष्णानंद जी महाराज (बगलामुखी खाचरोद पीठाधीश्वर), श्री शिवानंद गिरी जी महाराज, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, समाजसेवी मोहन मुरलीवाला के आतिथ्य में हुआ।

    संयोजक यतेंद्र भारद्वाज एवं सचिव जयेश राठौर ने बताया कि आरसीएल का आयोजन रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं को उचित प्लेटफॉर्म देने और उनके खेल को निखारने के लिए किया जा रहा है। इसके तहत टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इसमें 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्पर्धा में विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पदाधिकारीद्वय ने बताया स्पर्धा का शुभारंभ 19 फरवरी की शाम आतिशबाजी के साथ अतिथियों ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।

    किसने, क्या कहा

    श्री कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि खेल युवा पीढ़ी के लिए खेल मैदान से जोड़ने के साथ जीवन में अच्छे चरित्र और अनुशासन जैसे नैतिक मूल्यों का संचार करते हैं। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि खेलों से जहां हमें अनुशासनात्मक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है, वहीं दूसरी ओर एक टीम के रूप में कार्य करने की सीख भी मिलती है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी की यही सोच रही कि खेल मैदान से युवा अधिक से अधिक जुड़े। खेलने से तनाव कम होता है, मनोदशा सकारात्मक होती है और स्थिरता, धैर्य और ध्यान बढ़ता है। खेलने से सामाजिक संबंधों का विकास होता है व टीम वर्क और नेतृत्व कौशल बढ़ता है।

    पहले मैच की यह रही स्थित

    पहले दिन हुए पहले मैच के प्रारंभ में सभी 14 टीमों के साथ अतिथियों ने परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान किया। इसके बाद खतम इलेवन और आपका अपना टीमों के बीच पहला मैच हुआ। खतम इलेवन के खिलाड़ी बैंड बाजे की धुन के साथ मैदान पर उतरे। खतम इलेवन ने 10 ओवर पर 6 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। राजेंद्र सिंह चौहान ‘टोनी’ ने 17 गेंद में 43 रन तीन छक्के और चार चौके की मदद से बनाए। वहीं शंकर सिंह ने 16 गेंद पर 26 रन बनाए। आपका अपना टीम के गेंदबाज दिनेश ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए। यह टीम 37 रन से हार गई। मैन ऑफ द मैच राजेंद्र सिंह चौहान ‘टोनी’ रहे। टीम ऑनर की ओर से राजेंद्र सिंह को 2100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। चौके लगने वाले को प्रति चौका 200 रुपए गोपाल जाट ने प्रदान किए।

    ये उपस्थित रहे

    आयोजन में मोहन मुरलीवाला, विकास कोठारी, वैभव जाट, देवशंकर पांडेय, जंडेल सिंह, संजय शर्मा, प्रिंस बना, दीपक मईड़ा, राजेंद्र राठौर, सुरेंद्र जोशी, गोपाल सोलंकी, अनारसिंह, मनीष शर्मा, महेश अग्रवाल, तपन शर्मा, योगेश कैथवास, करण कैथवास, अरुण चौरड़िया, योगेंद्र जादौन, अभिषेक पटेल, अजय मालाकार आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Thu, 20 Feb 2025 00:14:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कुश ने किया खुश ! 68वीं राष्ट्रीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में कुश यादव ने रतलाम का नाम किया रोशन, मध्यप्रदेश टीम से खेलते हुए किया उत्कृष्ट प्रदर्शन https://acntimes.com/Kush-Yadav-brought-glory-to-Ratlam-in-the-68th-National-School-Softball-Competition https://acntimes.com/Kush-Yadav-brought-glory-to-Ratlam-in-the-68th-National-School-Softball-Competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 68वीं राट्रीय शालेय सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र के संभाजी नगर में हुआ। इसमें रतलाम के खिलाड़ी कुश यादव ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर शहर और अपने परिजन का नाम रोशन किया।

    जिला सॉफ्ट बाल संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 68वीं राष्ट्रीय शालेय सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम के सदस्य के रूप में रतलाम के खिलाड़ी कुश यादव का चयन पिछले माह छतरपुर में आयोजित हुई 68वीं राज्यस्तरीय शालेय सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता के दौरान हुआ था। टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को 6 से 9 फरवरी तक छतरपुर में आयोजित कैम्प में प्रशिक्षण भी दिया गया था। इस दौरान राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए कुश ने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जगह बनाई थी।

    इन्होंने दी बधाई

    खिलाड़ी कुश को इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्रसिंह सोलंकी, मयंक जाट, विरेंद्र गुर्जर, निमित शर्मा, गौरव मेहता, अर्पित कुमावत, रईस खान, प्रवेश परमार, अभिषेक शर्मा, अभिषेक गुर्जर, पलाश कलंकी, शशांक बैरागी, अमित रावल, बबीता पांडेय, राहुल दीक्षित सहित सहपाठियों और परिजन ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Wed, 19 Feb 2025 21:47:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल उपलब्धि : 12वीं नेशनल चैम्पियनशिप 2025 की कबड्डी स्पर्धा में रतलाम के सहदेव जाट बेस्ट डिफेंडर व यूनुस खान बेस्ट आल राउंडर फरफॉर्मर बने https://acntimes.com/Sahdev-Jat-and-Yunus-Khan-of-Ratlam-got-gold-medals-in-the-Kabaddi-event-of-the-12th-National-Championship-2025 https://acntimes.com/Sahdev-Jat-and-Yunus-Khan-of-Ratlam-got-gold-medals-in-the-Kabaddi-event-of-the-12th-National-Championship-2025 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंडियन गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 12वीं राष्ट्रीय कब्बडी स्पर्धा का आयोजन ग्वालियर में किया गया। इसमें रतलाम के दो विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल जीत कर शहर का नाम गौरवान्नवित किया। स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले विद्यार्थियों में सहदेव जाट बेस्ट डिफेंडर और यूनुस खान बेस्ट आल राउंडर परफॉर्मर चुने गए। दोनों विद्यार्थियों को उनके प्रशिक्षकों, परिजन और विद्यार्थी मित्रों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Sun, 16 Feb 2025 08:07:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रथम संभागीय पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन रतलाम में हुआ, पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में रतलाम का कब्जा https://acntimes.com/Ratlam-won-the-final-match-of-the-divisional-Pittu-competition-in-mens-and-womens-category https://acntimes.com/Ratlam-won-the-final-match-of-the-divisional-Pittu-competition-in-mens-and-womens-category एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय पिट्टू महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विशेष अतिथि जन भागीदारी अध्यक्ष विनोद करमचंदानी एवं पिट्टू जिला संघ अध्यक्ष अनुज शर्मा रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा की ने की।

    मुख्य अतिथि प्रदीप उपाध्याय ने उच्च शिक्षा विभाग के खेलों में पिट्टू खेल को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादिव को धन्यवाद दिया। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाडिय़ों को विजयी होने की शुभकामनाएँ दीं। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी तथा प्राचार्य डॉ. मिश्रा ने भी खिलाडिय़ों के प्रोत्साहित किया।

    प्रतियोगिता में संभाग की 14 टीमों ने भाग लिया। इसमें पुरुष वर्ग में फाइनल मैच रतलाम एवं मंदसौर के बीच खेला गया। इसमें रतलाम 54-23 से विजयी रहा। महिला वर्ग का फाइनल मैच रतलाम एवं मंदसौर की टीमों के बीच हुआ। इसमें भी रतलाम 47-25 से विजयी रहा। निर्णायक दुर्गाशंकर मोयल, विजय रावल, अतुल वर्मा, प्रदीप पंवार एवं मुकेश भटेवरा रहे। चयन समिति के रूप में क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र कुंभकर, सूरज जाट, संजीव वर्मा, युगल शर्मा एवं राधा निनामा उपस्थित रहे।

    चयनित सभी खिलाड़ी इंदौर में होने वाली राज्य स्तर प्रतियोगिता में उज्जैन दल से प्रतिभागिता करेंगे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. ललिता मरमट, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रूपेंद्र फरस्वाण ने किया। आभार डॉ. भारती द्वारा ने माना। सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता में आई टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sun, 02 Feb 2025 02:09:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खिलाड़ी हुए नीलाम ! रतलाम चैंपियन लीग (RCL) 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता फरवरी में, सबसे महंगे खिलाड़ी ऑलराउंडर भाविक जैन को 10,100 रुपए में जेसी 11 टीम ने लिया https://acntimes.com/Players-auctioned-Ratlam-Champion-League-2025-cricket-tournament-in-February https://acntimes.com/Players-auctioned-Ratlam-Champion-League-2025-cricket-tournament-in-February 14 टीमों ने 450 खिलाड़ियों में से 225 किया चयन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आईपीएल की तर्ज पर गत वर्ष से रतलाम चैंपियन लीग (RCL) का आयोजन भी शुरू हुआ है। इस वर्ष यह चैम्पियनशिप फरवरी में होगी। इसके लिए बुधवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में आलराउंडर भाविक जैन को 10,100 रपए में जेसी-11 टीम ने लिया।

    स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए आरसीएल-2025 का आयोजन फरवरी में होगा। यह टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता स्थानीय नेहरू स्टेडियम पर होगी जिसमें दिन और रात में मैच होंगे। प्रतियोगिता संयोजक यतेंद्र भारद्वाज एवं जयेश राठौर ने बताया कि आयोजन समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय एवं समिति अध्यक्ष विकास कोठारी के निर्देशन में होने वाली स्पर्धा में इस वर्ष रतलाम, जावरा व सैलाना के कुल 450 खिलाड़िया की बोली बुधवार को सैलाना रोड स्थित एक होटल में लगाई गई। इनमें से 14 टीमों द्वारा 225 खिलाड़ियों का चयन किया गया। सर्वाधिक बोली ऑलराउंडर खिलाड़ी भाविक जैन की 10,100 रुपए में जेसी 11 टीम ने लगाई। इसके अलावा कई खिलाड़ी 6 से 10 हजार रुपए तक में खरीदे गए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रेल अधिकारी अजय ठाकुर, पहलवान वैभव जाट, गौरव जाट, लोकपाल सिंह, मनीष शर्मा, प्रवीण सोनी एवं टीम ऑनर सहित अन्य मौजूद रहे।

    विजेता को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए का पुरस्कार

    स्पर्धा संयोजकद्वय ने बताया कि स्पर्धा के दौरान 46 मैच लीग पद्धति से खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम 6 मैच खेलेगी। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार विजेता टीम को 1 लाख 50 हजार रुपए, उप विजेता टीम को 75 हजार रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। अन्य पुरस्कारों के रूप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट, प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट फील्डर को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

    ]]>
    Wed, 22 Jan 2025 23:57:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पत्रकार वार्ता : क्रीड़ा भारती द्वारा 19 जनवरी को चयनित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं को जीजामाता सम्मान से किया जाएगा सम्मानित& मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Jijamata-Samman-Ceremony-of-Krida-Bharti-will-be-held-on-19th-January-in-Bhopal https://acntimes.com/Jijamata-Samman-Ceremony-of-Krida-Bharti-will-be-held-on-19th-January-in-Bhopal पत्रकार वार्ता में क्रीड़ा भारती के अ. भा. महामंत्री संजय चौधरी और मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष दीपक सचदेवा उपस्थित थे

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । क्रीड़ा भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा 19 जनवरी को भोपाल में जीजामाता सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों की माताओं को स्मानित किया जाएगा। समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चौपड़ा की माता सरोजनी देवी, जिम्नास्ट दीपा कर्मकार की माता गौरी कर्मकार, मुक्केबाज लवलीना की माता मोनीदेवी, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर जैश की माता ऊषा कुमारी, पैराशूटर अवनी लेखरा की माता श्वेता एवं मध्यप्रदेश इटारसी के पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर की माता कमलादेवी शामिल हैं। 

    यह जानकारी प्रेसवार्ता में क्रीड़ा भारती के अखिल भारती कार्याध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय हॉसबोले मुख्यवक्ता होंगे। इनके अलावा केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख भाई माण्डवीया विशिष्ट अतिथि रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रमुख अतिथि एवं मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग अतिथि रहेंगे।

    मंत्री काश्यप ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर के जीजामाता सम्मान समारोह का आयोजन तीन साल से किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया जाता है। खिलाड़ियों के निर्माण में उनकी माताओं का बहुत बड़ा योगदान होता है। शिवाजी को छत्रपति शिवाजी महाराज बनाने में उनकी माता जिजाबाई का बड़ा योगदान था, यह सभी जानते हैं। महिलाएं जीजाबाई से प्रेरित होकर अपनी संतानों को उत्कृष्ट नागरिक के रूप में विकसित करें, यह हमारा उदेृश्‍य है।

    550 जिलों में विस्तारित है संगठन

    क्रीड़ा भारती के बारे में जानकारी देते हुए काश्यप ने बताया कि यह भारतीय खेलों और खिलाड़ियों के लिए कार्य करने वाला एक सामाजिक संगठन है। 1992 से यह संगठन देश के 550 जिलों में विस्तारित है। सभी खेलों के साथ भारतीय खेलों को प्रोत्साहित करना तथा खेलों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने और बच्चों को खेल मैदानों तक लाना इसका उद्देश्य है। खेल जगत की आवश्यकताओं और समस्याओं का समाधान खोजना, आपस में तालमेल बनाना, वर्तमान खेलतंत्र के पूरक रहकर खेल नीति निर्माण में योगदान देने का कार्य भी यह संगठन करता है।

    क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में देते हैं सवा लाख से ज्यादा प्रतिभागी

    काश्‍यप ने बताया कि देश भर में हर साल क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का ऑनलाइन आयोजन किया जाता है। इसमें सवा लाख से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। इसका आयोजन चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। फाउंडेशन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करता है। प्रथम पुरस्‍कार एक लाख रुपए का होता है तथा द्वितीय पुरस्कार 51-51 हजार रुपए के दो होते हैं। जीजामाता सम्मान समारोह में इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता पार्थ प्रजापत (इंदौर) और अभिषेक कुमार (दक्षिण) तथा देवकरेलिया (सौराष्ट्र प्रांत) को द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। पत्रकारवार्ता में क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय महामंत्री संजय चौधरी और मध्यभारत प्रांत के अध्यक्ष दीपक सचदेवा भी उपस्थित थे।

    ]]>
    Sat, 18 Jan 2025 23:23:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    स्वर्णिम सफलता : रतलाम के बेटे प्रखर राठौड़ ने राष्ट्रीय सब जूनियर सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मैडल https://acntimes.com/Ratlams-son-Prakhar-Rathore-won-gold-medal-in-national-sub-junior-softball-competition https://acntimes.com/Ratlams-son-Prakhar-Rathore-won-gold-medal-in-national-sub-junior-softball-competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के बेटे प्रखर राठौड़ ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में संपन्न 37वीं सब जूनियर सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रखर ने मध्यप्रदेश की टीम के सदस्य के रूप में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

    37वीं सब जूनियर सॉफ्टबाल प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू और कश्मी के जम्मू शहर में 20 से 24 दिसंबर तक हुआ। इसमें रतलाम के बोधि इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 7वीं के विद्यार्थी प्रखर राठौड़ ने मध्यप्रदेश की टीम की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनका सेमी फाइनल मुकाबला आंध्रप्रदेश की टीम से और फाइनल जम्मू-कश्मीर की टीम से हुआ। इसमें प्रखर ने गोल्ड मैडल हासिल कर रतलाम शहर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।

    25 राज्यों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया

    विद्यालय के संस्थापक राजेंद्र पितलिया ने बताया प्रखर रतलाम शहर ही नहीं पूरे जिले का एकमात्र ऐसा खिलाड़ी है जिसने सॉफ्टबाल खेल में यह उपलब्धि हासिल की हैl प्रतियोगिता में 25 राज्यों की टीम ने हिस्सा लिया थाl प्रखर की उपलब्धि पर विद्यालय संचालन समिति अध्यक्ष विवेक पितलिया, प्राचार्य डॉली चौहान, खेल शिक्षक वीरेन्द्र गुर्जर, समीक्षा परमार, कंचन पंवार एवं समस्त स्कूल परिवार ने बधाई देते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की हैl

    3 साल से आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी में कर रहा प्रैक्टिस

    आयुष्मान स्पोर्स्ट्स अकादमी के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर और संस्थापक वीरेन्द्र गुर्जर ने बताया कि प्रखर लगभग 3 साल से अकादमी में प्रैक्टिस कर रहा है। प्रखर के पिता चंदन राठौड़ व्यापारी हैं और माता सरोज राठौड़ शिक्षक हैं। रतलाम लौटने पर प्रखर का स्वागत किया गया।

    इन्होंने भी दी बधाई

    प्रखर को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदीया, भाजपा के खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुज शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्रसिंह सोलंकी, रतलाम राठौड़ समाज के राजेंद्र राठौड़, बालकृष्ण राठौड़, विनोद राठौड़, सोनू चौहान, मोहन जमादार, राधेश्याम राठौड़, ओम बोराणा, वर्षा बोराणा, विनीता राठौड़, विजया राठौड़, अभय सुराणा, निमिष व्यास, अभय लोढ़ा, रमेश पोरवाल, प्रदीप लोढ़ा, पंकज चौहान, सोनू चौहान, गोपाल सिंह गेहलोत, इक्का बेलूत, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र तिवारी, अशोक व्यास, राजेश कोठरी, महेंद्र शुक्ला, राहुल वर्मा, शंकरलाल मालवीय, संजय शर्मा, गौरव मेहता, निमित शर्मा, राहुल परमार, प्रवेश परमार, स्वेता डोडिया, पलाश कलंकी, अभिषेक गुर्जर, नयन पथरोड़, यशस्वी राव, रईस खान, राहुल दीक्षित, अर्पित कुमावत, अजय तलवादिया नवीन पंवार, सलमान खान, बबलू सिसौदिया आदि ने भी बधाई दी है। बधाई दी और उसके उज्वल भविष्य की कामना की l

    ]]>
    Thu, 26 Dec 2024 23:49:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल चेतना मेला & 25 : मैदानों पर अंतिम दौर में चल रहे हैं निर्णायक मुकाबले, अव्वल आने के लिए खिलाड़ी दिखा रहे पसीना https://acntimes.com/Khel-Chetna-Mela-25-The-final-round-of-the-decisive-matches-is-going-on-in-the-grounds https://acntimes.com/Khel-Chetna-Mela-25-The-final-round-of-the-decisive-matches-is-going-on-in-the-grounds एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा रजत जयंती वर्ष में आयोजित खेल चेतना मेला में विभिन्न खेल निर्णायक दौर में पहुंच गए हैं। खेल चेतना मेला में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में खेलों के प्रति अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी मैदान पर नज़र आ रहे हैं।

    फुटबाल स्पर्धा के परिणाम

    फुटबॉल के मुकाबलों में मॉर्निंग स्टार, हिमालया इंटरनेशनल, सेंट स्टीफेन्स स्कूल ने अपने मुकाबले जीते। इसके पश्चात क्वार्टर फाईनल में सेंट जोसेफ ने मॉर्निंग स्टार को, रेलवे ने द सफायर को, हिमालया ने सेंट स्टीफंस को, मॉर्निंग स्टार ने गुरु तेग बहादुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

    कबड्डी स्पर्धा के परिणाम

    कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में सेंट जोसेफ, रेलवे स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सांई श्री, केन्द्रीय विद्यालय, सन एन शाईन, रतलाम पब्लिक स्कूल, अग्रवाल स्कूल एवं नाहर ग्लोबल ने अपने मुकाबले जीते। जूनियर बालक वर्ग में साईं श्री इंटरनेशनल, अग्रवाल स्कूल, देहली पब्लिक, नेहरू मिडिल, सरस्वती स्कूल, साईं श्री एकेडमी, विनोबा स्कूल एवं जवाहर स्कूल ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

    कुश्ती स्पर्धा के परिणाम

    कुश्ती के मुकाबलों में 30 किग्रा वजन समूह में सेंट जोसेफ के प्रतापसिंह प्रथम एवं संत मीरा स्कूल के मोहम्मद अली द्वितीय रहे। 34 किग्रा समूह में समता इंटरनेशनल के जेम्स जाट विजेता एवं नेहरू मिडिल के हितेश उपविजेता रहे। 38 किग्रा समूह में सरस्वती स्कूल के आदिल मोहम्मद विजेता व मसीही स्कूल के अम्बर चौहान उपविजेता रहे। 41 किग्रा समूह में संत मीरा के कृष्णा कल्याणे विजेता व रतलाम पब्लिक स्कूल के राजवीर सिंह उपविजेता रहे। 44 किग्रा समूह में रतलाम पब्लिक के घनश्याम सेठिया प्रथम व उत्कृष्ट विद्यालय के रोहित गवली द्वितीय रहे। 48 किग्रा समूह में रतलाम पब्लिक के यशवीर सिंह प्रथम व शा.मा. विद्यालय के सरफराज पटेल द्वितीय रहे।

    57 किग्रा समूह में संत मीरा के निखिल गुर्जर प्रथम व माणक चौक स्कूल के सुभाष कटारा द्वितीय रहे। 62 किग्रा समूह में पैरामाउंट स्कूल के अमित थम्मार प्रथम व नवीन विनोबा स्कूल के सोहेल कुरैशी द्वितीय रहे। 68 किग्रा समूह में सेंट स्टीफेंस के गर्वित परिहार प्रथम व पैरामाउंट के कान्हा चौधरी द्वितीय रहे। 68 किग्रा से अधिक समूह में उर्दू स्कूल के अरमान कुरैशी प्रथम व आदर्श कान्वेंट स्कूल के सोहेल शाह द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में 45 किग्रा समूह में सेंट स्टीफेंस की रिधिमा डाबी प्रथम व डिफेन्स एकेडमी की जया मौर्य द्वितीय स्थान पर रही। 50 किग्रा समूह में सेंट जोसेफ की अवनी दलवी विजेता एवं निहारिका राठौड़ उपविजेता रही। बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में उत्कृष्ट खिलाड़ी सेंट जोसेफ के प्रतापसिंह जाट और अवनी दलवी रहीं।

    ]]>
    Mon, 23 Dec 2024 11:44:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल चेतना मेला&25 : एथलेटिक्स में अतिथियों से पुरस्कार पाकर खेल उठे विजेताओं के खिल उठे चेहरे https://acntimes.com/Khel-Chetna-Mela-25-The-faces-of-the-winners-lit-up-after-receiving-awards-from-the-guests-in-athletics https://acntimes.com/Khel-Chetna-Mela-25-The-faces-of-the-winners-lit-up-after-receiving-awards-from-the-guests-in-athletics एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा रजत जयंती वर्ष में आयोजित 25वां खेल चेतना मेला में एथलेटिक्स के सभी वर्गों के मुकाबले संपन्न हो गए। इसमें विजेता खिलाड़ियों को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर के मैदान में अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाते ही विजेता खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।

    अतिथि के रूप में यहां जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय जैन, जिला न्यायाधीश हरिओम अतलसिया, डीआईजी मनोज सिंह, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय एवं नगर निगम सभापति मनीषा शर्मा उपस्थित रहीं। इनके साथ आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, खेल संयोजक अमरिक राणा, प्रकाश व्यास आदि उपस्थित रहे।

    खेल चेतना मेला बहुत ही अच्छा आयोजन- न्यायाधीश संजय जैन

    जिला न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण संजय जैन ने कहा कि खेल चेतना मेला बहुत ही अच्छा आयोजन है। इसमें बच्चों को खेल से जोड़ने की पहल की गई है। इसमें सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जा रहा है। सभी बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद देता हूं कि वह खेल में अधिक से अधिक भाग ले और स्वस्थ बने। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी आपका इस आयोजन में स्वागत करता है।

    25 वर्षों से रतलाम में खेल चेतना मेला का आयोजन सौभाग्य- डीआईजी मनोज सिंह

    डीआईजी मनोज सिंह ने कहा कि यह आप लोगों का सौभाग्य है कि बीते 25 वर्षों से रतलाम में खेल चेतना मेला का आयोजन हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार खेल को काफी बढ़ावा दे रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने नियम भी बनाया है जो भी बच्चा ओलंपिक खेलेगा उसे सीधे डीएसपी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। खेलने से ऑक्सीजन का लेवल भी अच्छा रहता है।

    खेल चेतना मेला से रतलाम में अलग उत्साह- प्रदीप पांडेय

    भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि खेल चेतना मेल से रतलाम में गली-गली में अलग उत्साह देखने को मिलता है। जीवन जीने की कला इस माटी से, इस मैदान से मिलती है। खिलाड़ी होने के साथ अपने सपने पूरे करना है, ऊंचाइयों पर पहुंचना है तो, इस माटी से प्रेम करते हुए जो जीवन जिएगा वह निश्चित रूप से उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

    एथलेटिक्स स्पर्धा के परिणाम

    एथलेटिक्स में जूनियर बालक वर्ग 1500 मीटर में गुरु रामदास के सतीश निनामा, शास. उत्कृष्ठ विद्यालय के अरुण वसुनिया, साईं श्री एकेडमी के यश तिवारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मॉर्निंग स्टार की दिव्यांशी वर्मा, गुरु तेग बहादुर की भक्ति पांडेय, मॉर्निंग स्टार की गरिमा मीणा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग में गुरु तेग बहादुर एकेडमी के नमन तलोदिया, रेलवे स्कूल के जॉन मावी एवं उत्कृष्ट विद्यालय के विक्रम वसुनिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पलक राठौर, आराध्या राजपुरोहित और दुर्गा चौहान क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं।

    100 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में गुरु तेग बहादुर के दक्ष पाठक, न्यू तैय्यबा के कुसई जाफरजी एवं सेंट जोसेफ के तनिष्क जैन क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सीएम राइज विनोबा स्कूल की की लक्ष्मी नायक, खुशी चौहान और साई श्री इंटरनेशनल कि शिवानी राज यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं।

    100 मीटर जूनियर बालक वर्ग : गुरु रामदास के शिवकुमार बैरागी, न्यू तैयबियाह के हुसैन काशमाजी एवं गुरु रामदास के सारांश सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में साईं श्री की चित्रांशी पाटीदार, गुरु तेग बहादुर की अव्या जैन एवं कन्या शिक्षा की पायल डोडियार क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।

    100 मीटर सीनियर बालक वर्ग : सांई श्री विधानसिंह देवड़ा, सीएम राईज विनोबा के शिवराजसिंह तंवर एव जैन पब्लिक के करण राठौर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में गुरु तेग बहादुर की माही पांचाल, सांई श्री की दामिनी भट्ट, सीएम राईज विनोबा की दिव्या गरवाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।

    300 मीटर जूनियर बालक वर्ग : प्रगति कान्वेंट के प्रद्युम्न कौशल, सांई श्री के यश तिवारी, सीएम राईज के मयुर सिंह एवं नितिन प्रजापति क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मॉर्निंग स्टार की दिव्यांशी, सीएम राईज की महिमा व सांई श्री की सिमरन राज व गरिमा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।

    400 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में न्यू तैय्यबियाह के कुसई जाफरजी, गुरु तेग बहादुर के भव्य शर्मा, जैन एकेडमी के लक्ष्य सोलंकी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सांई श्री के ईरम खान, शिवानी राज व गुरु तेग बहादुर की अनुश्री क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। जूनियर बालक वर्ग में प्रगति कान्वेंट के प्रद्युम्न, गुरु रामदास के सतीश निनामा व शिवकुमार बैरागी, रेलवे स्कूल के रोहित वर्मा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।

    बालिका वर्ग में कन्या शिक्षा परिसर की सुनीता डामर, पायल डोडियार व राजनंदिनी एवं सीएम राईज विनोबा की दिशा कटारिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में डायमण्ड पब्लिक के देवेश शर्मा, रेलवे के जॉन मावी व गुरू तेगबहादुर के शौर्य सिंह व जय आदित्य सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सीएम राईज विनोबा की दिव्या गरवाल, गुरु तेग बहादुर की दुर्वा निगवाल, माही पांचाल एवं समता इंटरनेशनल की माही धाकड़ क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।

    ]]>
    Mon, 23 Dec 2024 11:33:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेलों का महाकुंभ शुरू : सेव, सोना, साड़ी के बाद रतलाम को काश्यप जी ने खेलों में अगाड़ी बनाया& मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव https://acntimes.com/After-apples-gold-and-sarees-Kashyap-ji-made-Ratlam-a-leader-in-sports-Chief-Minister-Dr-Mohan-Yadav-4440 https://acntimes.com/After-apples-gold-and-sarees-Kashyap-ji-made-Ratlam-a-leader-in-sports-Chief-Minister-Dr-Mohan-Yadav-4440 रजत जयंती वर्ष में 25वें खेल चेतना मेला का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया भव्य शुभारंभ

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा रजत जयंती वर्ष में आयोजित 25वें खेल चेतना मेला का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनीता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल, सांसद सुधीर गुप्ता, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे।

    (खेल चेतना मेले के शुभारंभ समारोह में विक्ट्री का चिह्न प्रदर्शित कर खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रभावी प्रस्तुति देने के संकल्प का प्रदर्शन करते हुए)

    समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल मेला के 25 साल होना छोटी-मोटी अवधि नहीं होती है। रतलाम जैसे स्थान पर 25 साल से खेलों के प्रति चेतना फैलाई जा रही। वैसे रतलाम की धरती के सेव, सोना, साड़ी सबमें अगाड़ी है लेकिन काश्यप जी ने रतलाम को खेल में भी अगाड़ी बना दिया है। खेल मेला की प्रणेता नीता काश्यप हैं। डॉ. यादव ने कहा कि चेतन्य जी जो भी काम करते हैं, सब हटकर करते हैं। बदलते दौर में रतलाम खेल में अलग पहचान बना रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समान रूप से सभी क्षेत्र में प्रोत्साहन दे रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार खेल में 586 करोड़ का बजट किया है। खेल नीति और शिक्षा नीति लागू होने के बाद खेल एक्टिविटी नहीं, कोर्स का हिस्सा बन गया है।

    (समारोह के दौरान बच्चों ने मलखंब के प्रदर्शन सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।)

    एस्ट्रो टर्फ, कॉर्डियोलॉजी यूनिट और साड़ी क्लस्टर की घोषणा

    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस मौके पर मंत्री काश्यप की मांग पर हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ, रतलाम मेडिकल कॉलेज में कॉर्डियोलॉजी यूनिट की स्थापना करने की घोषणा की, जहां हार्ट से संबंधित सभी प्रकार के ऑपरेशन हो सकेंगे। उन्होने रतलाम में साड़ी व्यवसायियों के लिए रेडीमेड साड़ी का क्लस्टर बनाने और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए साड़ी बनाने की ईकाई शुरू करने की घोषणा भी की। डॉ. यादव ने कहा कि रतलाम में 15 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बन रहा है। यहां बैडमिंटन, कबड्डी, जूडो-कराते, कुश्ती मलखंब जैसे इनडोर खेल हो सकेंगे। यहां 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक भी बन रहा है। 1200 क्षमता का पैवेलियन, फ्लड लाइट, सुविधा युक्त जिम, ओलंपिक स्टैंडर्ड का एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड तैयार हो रहा है।

    ‘सबसे अच्छे चुनिंदा मंत्रियों में काश्यप शामिल’

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के हमारे सभी साथियों में सबसे अच्छे कुछ चुनिंदा मंत्रियों की अगर मैं कतार बनाऊं, तो काश्यप जी उसमें सबसे अच्छी स्थिति में हैं। कामों के आधार पर उनकी अपनी एक विशेष पहचान बनी है। चेतन्य जी का जैसा मन है, वैसा काम है, वैसा नाम है, यह चेतना सबमें फैलती रहे।

    उद्योगों की तरह देश व प्रदेश में खेल जगत को नई ऊंचाइयां दें मुख्यमंत्री- मंत्री काश्यप

    फाउंडेशन अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि खेलों को गांव-गांव तक ले जाने और हर बच्चे को खेल के मैदान पर लाने के उद्देश्य से 25 वर्ष पूर्व खेल मेला की शुरुआत की थी। उसके बाद यह मंदसौर, नीमच सहित 16 स्थानों पर पहुंचा। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि खेल मेले को प्राप्त हुई कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मुझे कीड़ा भारती का दायित्व दिया। कीड़ा भारती ने मुख्य उद्देश्यों में खेल मेलों को शामिल किया और आज देश के कई स्थानों पर खेल मेला के आयोजन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैसे मध्य प्रदेश में उद्योगों के लिए वातावरण बनाया है, वैसे ही खेल जगत को भी उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयां मिलनी चाहिए।

    ध्वज वंदन किया, मार्चपास्ट की सलामी ली

    मार्च पास्ट के दौरान विद्यार्थियों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्री काश्यप और अन्य।

    इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल चेतना मेला का ध्वज वंदन कर शुभारंभ की विधिवत घोषणा की और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा निकाले गए मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट के दौरान स्कूलों की झांकियां में खिलाड़ी कुश्ती, खो-खो, मलखंब सहित अन्य खेलों का प्रदर्शन करते नजर आए। श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल सहित अन्य स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

    खेल मेला शुभारंभ से पहले शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से खेल चेतना मेला रैली निकली जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम पहुंची। इसमें 100 से अधिक स्कूलों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता कर इतिहास रच दिया।

    (विश्वस्तरीय स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीएम राइज शासकीय विनोबा स्कूल के विद्यार्थी प्रस्तुत देते हुए)

    शुभारंभ अवसर पर निकली मनमोहक झांकियों ने भी सबका मन मोह लिया।समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के संदर्भ में महापौर पटेल द्वारा निर्मित किए जा रहे वीडियो का शुभारंभ किया।

    स्मृति चिह्न देकर किया अभिनंदन

    मुख्यमंत्री व अतिथियों ने समारोह में खेल चेतना मेला से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा - बास्केटबॉल, अब्दुल कादिर - तैराकी, मोहित जोगचंद - बास्केटबाल का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया। 25 वर्षों से लगातार खेल चेतना मेला से जुड़े हुए संस्थापक, सहयोगियों का भी स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

    (कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को रतलाम की स्मृति भेंट की।)

    इनमें क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष, बास्केट बॉल खिलाड़ी डॉ. गोपाल मजावदिया, खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रिकेट में अश्विन शर्मा, कबड्डी में आर. सी. तिवारी, खो-खो में सुरेश माथुर, व्हालीबाल में प्रकाश व्यास, फुटबॉल प्रदीप शर्मा, बैडमिंटन में जगदीश श्रीवास्तव, क्रिकेट अनुज शर्मा, बैडमिंटन हरीश चांदवानी, टेबल टेनिस अखिलेश गुप्ता, विक्रम अवॉर्डी संजय वशिष्ठ, फुटबाल गुलाम मोहम्मद, कबड्डी महेंद्रसिंह सोलंकी शामिल रहे। संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार समिति सचिव मुकेश जैन ने माना।

    ]]>
    Sat, 21 Dec 2024 22:35:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बेमिसाल 25वां साल ! CM डॉ. मोहन यादव रजत जयंती वर्ष में करेंगे 25वें खेल चेतना मेला का शुभारंभ, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती के खेल महाकुंभ में 10 हजार खिलाड़ी होंगे शामिल https://acntimes.com/CM-Dr-Mohan-Yadav-will-inaugurate-the-25th-Khel-Chetna-Mela-on-21-December-in-the-Silver-Jubilee-year https://acntimes.com/CM-Dr-Mohan-Yadav-will-inaugurate-the-25th-Khel-Chetna-Mela-on-21-December-in-the-Silver-Jubilee-year एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25वां खेल चेतना मेला का रजत जयंती वर्ष में शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 21 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे नेहरू स्टेडिरूम में होगा। विशेष अतिथि सांसद अनीता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे। फाउंडेशन अध्यक्ष, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

    आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि रजत जयंती वर्ष में भव्य स्वरूप में खेल चेतना मेला आयोजित हो रहा है। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह के दौरान मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और विधिवत रूप से खेल चेतना मेला का शुभारंभ करेंगे। नेहरू स्टेडियम सहित अन्य खेल मैदानों में खेल मेला से जुड़ी समस्त प्रकार की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। खेलों के इस महाकुंभ के 18 खेलों की स्पर्धाएं होंगी जिनमें 10 हजार से अधिक विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। आयोजन से पूर्व शहर के सभी खेल मैदानों का स्वरूप भी निखर गया है। खेल चेतना मेला को लेकर अब तक 100 से अधिक स्कूलों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है।

    कहां, कौन सी स्पर्धा होगी

    सचिव जैन ने बताया कि खेल चेतना मेला के तहत नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस के मैच होंगे। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में एथलेटिक्स एवं हॉकी, कालिका माता सत्संग हॉल में शरीर सौष्ठव, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र पर योग, मलखंब एवं स्केटिंग होगी। रेलवे ग्राउंड पर फुटबाल, डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब पर तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर बास्केटबाल, व्हालीबाल एवं बेडमिंटन होगा। विधि महाविद्यालय में शतरंज और स्टेशन रोड पर शूटिंग की स्पर्धा होगी।

    ]]>
    Fri, 20 Dec 2024 22:26:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    CM डॉ. मोहन यादव 21 दिसंबर को करेंगे 25वें खेल चेतना मेला का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कलेक्टर&एसपी व अधिकारियों कि बैठक ली https://acntimes.com/CM-Dr-Mohan-Yadav-will-inaugurate-the-25th-Khel-Chetna-Mela-on-21-December-technical-workshop-organized https://acntimes.com/CM-Dr-Mohan-Yadav-will-inaugurate-the-25th-Khel-Chetna-Mela-on-21-December-technical-workshop-organized एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25वें खेल चेतना मेला के रजत जयंती वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार सहित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    मंत्री काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 दिसंबर को रतलाम आएंगे। यहां वे नेहरू स्टेडियम में खेल चेतना मेला के शुभारंभ समारोह में उपस्थित होंगे। यहां पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा निकाले जाने वाले मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेल चेतना मेला का विधिवत शुभारंभ करेंगे। रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सीएम के रतलाम आगमन की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं।

    खेल चेतना मेला के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान यहां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, एसपी टीम के साथ पहुंचे और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित आयोजन समिति सदस्यों से चर्चा कर आयोजन से जुड़ी जानकारी ली।

    नेहरू स्टेडिटम का किया निरीक्षण

    कलेक्टर, एसपी व अधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, सचिव प्रद्युम्न मजावदिया, क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आर. सी. तिवारी आदि उपस्थित रहे।

    तकनीकी कार्यशाला का हुआ आयोजन

    खेल चेतना मेला के पूर्व नेहरू स्टेडियम में तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आयोजन समिति सचिव जैन सहित सभी 18 खेलों के संयोजक एवं उनकी टीम उपस्थित रही। आयोजन उन स्कूल एवं खिलाड़ियों के लिए किया गया था, जिन्हें खेलों के नियम या उससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी की आवश्यकता थी। इसे प्राप्त करने के लिए कई लोग मैदान पर पहुंचे और लाभ लिया। कार्यशाला के दौरान क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा सहित समिति सदस्य भी उपस्थित रहे।

    कहां-कौन सी स्पर्धा होगी

    समिति सचिव जैन ने बताया कि खेल चेतना मेला रजत जयंती वर्ष में भव्य स्वरूप में आयोजित होने जा रहा है। खेलों के इस महाकुंभ में 18 खेलों में 10 हजार से अधिक विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। आयोजन से पूर्व शहर के सभी खेल मैदानों के स्वरूप को निखारने का काम शुरू हो गया है। खेल चेतना मेला को लेकर अब तक करीब 100 स्कूलों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है। शेष स्कूलों की एंट्री भी आ रही हैं। खेल चेतना मेला के तहत नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस के मैच होंगे। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में एथलेटिक्स एवं हॉकी, कालिका माता सत्संग हॉल में शरीर सौष्ठव, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र पर योग, मलखंब एवं स्केटिंग होगी। रेलवे ग्राउंड पर फुटबाल, डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब पर तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर बास्केटबाल, वॉलीबाल एवं बैडमिंटन होगा। विधि महाविद्यालय में शतरंज और सेठिया ग्राफिक्स स्टेशन रोड पर शूटिंग स्पर्धा होगी।

    ]]>
    Wed, 18 Dec 2024 21:34:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रजत जयंती : क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 25वें खेल चेतना मेला के लिए तैयार हो रहे मैदानों का आयोजन समिति एवं खेल संयोजकों ने लिया जायजा https://acntimes.com/The-organizing-committee-and-sports-coordinators-took-stock-of-the-grounds-being-prepared-for-the-25th-Khel-Chetna-Mela https://acntimes.com/The-organizing-committee-and-sports-coordinators-took-stock-of-the-grounds-being-prepared-for-the-25th-Khel-Chetna-Mela एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 25वें खेल चेतना मेला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रजत जयंती वर्ष में होने वाले खेल मेला के पूर्व शहर के सभी मैदानों को तैयार किया जा रहा है। मैदानों की वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन सहित खेल संयोजक मैदान पर पहुंचे। इस दौरान क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आर. सी. तिवारी, अश्विनी शर्मा, सुरेश माथुर, जितेंद्र धूलिया, दुर्गाशंकर मोयल आदि उपस्थित रहे।

    आयोजन समिति एवं खेल संयोजकों के द्वारा शहर के नेहरू स्टेडियम के साथ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर पहुंचकर यहां आयोजित होने वाली अन्य खेल गतिविधियों के लिए तैयार हो रहे मैदान को देखा। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। खेल चेतना मेला को लेकर अब तक 90 से अधिक स्कूलों की एंट्री प्राप्त हो चुकी हैं। शेष बचे स्कूलों की एंट्री भी आ रही हैं।

    18 खेलों में 10 हजार से अधिक बच्चे करेंगे सहभागिता

    आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि रजत जयंती वर्ष में 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला को भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इसमें 18 खेलों में दस हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सहभागिता होगी। नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस के मैच होंगे। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में एथलेटिक्स एवं हॉकी, कालिका माता सत्संग हॉल में शरीर सौष्ठव, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र पर योग, मलखंब एवं स्केटिंग होगी। रेलवे ग्राउंड पर फुटबॉल, डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब पर तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन होगा। विधि महाविद्यालय में शतरंज और सेठिया ग्राफिक्स स्टेशन रोड पर शूटिंग की स्पर्धा होगी।

    ]]>
    Sat, 14 Dec 2024 12:00:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    SPORTS NEWS : क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के आयोजन खेल चेतना मेला की बनी विस्तृत रूपरेखा, खेल संयोजक एवं सह संयोजक को दी जानकारी https://acntimes.com/Outline-of-the-25th-Khel-Chetna-Mela-prepared-information-given-to-the-coordinators-of-sports-organizations https://acntimes.com/Outline-of-the-25th-Khel-Chetna-Mela-prepared-information-given-to-the-coordinators-of-sports-organizations एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रजत जयंती वर्ष में क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित हो रहे खेल चेतना मेला की तैयारी को लेकर आयोजन समिति द्वारा खेल संयोजक एवं सहसंयोजक की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की भावना अनुसार आगामी 20 दिसंबर से शुरू होने वाले आयोजन की विस्तृत रूपरेखा से सभी को अवगत कराया गया। इस वर्ष 25 वा खेल चेतना मेला आयोजित हो रहा है, जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

    आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल चेतना मेला रजत जयंती वर्ष में भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इसमें 18 खेलों में 6000 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता होगी। इसे लेकर स्कूलों से भी संपर्क किया गया है। आयोजन से पूर्व 16 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में तकनीकी कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी 18 खेलों के संयोजक एवं उनकी टीम उपस्थित रहेंगी। यदि किसी स्कूल या खिलाड़ी को खेलों के नियम या उससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी चाहे तो वह इनसे संपर्क कर सकता है। बैठक में खेल मैदान की वस्तुस्थिति का जायजा लेकर उन्हे तैयार करने की बात भी कही।

    ये उपस्थित रहे

    बैठक में क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा, सचिव प्रघुम्न मजावदिया एवं समिति सदस्य, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा सहित सभी खेलों के संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 05 Dec 2024 22:31:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    25वां खेल चेतना मेला : अनुशासन तो क्लास में भी सीखा जा सकता है लेकिन खेल भावना का विकास खेल ही सिखाता है  &कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Minister-Chetan-Kashyap-held-a-meeting-with-school-operators-regarding-the-25th-Khel-Chetna-Mela https://acntimes.com/Minister-Chetan-Kashyap-held-a-meeting-with-school-operators-regarding-the-25th-Khel-Chetna-Mela रजत जयंती वर्ष में भव्य स्वरूप में होगा क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला इस वर्ष रजत जयंती मनाएगा। 25वें खेल चेतना मेला की तैयारियों के संबंध में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्कूल संचालकों एवं प्राचार्यों की बैठक ली। इसमें 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा मंचासीन रहे।

    फाउंडेशन अध्यक्ष एवं मंत्री काश्यप ने कहा कि खेल चेतना मेल को जब से शुरू किया है, तब से उसका मुख्य उद्देश्य अनुशासन और खेल भावना का विकास करने का रहा है। अनुशासन तो क्लास में भी सीखा जा सकता है लेकिन खेल भावना का विकास खेल ही सिखाता है। यह भावना निरंतर प्रयास करने से विकसित होती है और बच्चों के जीवन में संस्कार के रूप में रोपित हो जाती है। हर खेल का अंत हार से या जीत से होता है। हार से ही बच्चा अगली बार जीतने के लिए सीख लेता है।

    काश्यप ने कहा कि अवसाद से मुक्ति दिलाना है तो खेलों में रुचि रखना बहुत आवश्यक है। इस संस्कार को डालने का यदि कोई पहला स्थान है तो वह स्कूल है। खेल मेले का उद्देश्य एक ही है, खेल की भावना का बीजारोपण हो। काश्यप ने कहा कि स्कूल प्रबंधन बच्चों को जिस खेल में रुचि हो, उस हिसाब से टीम बनाएं। खेल चेतना मेला में अधिक से अधिक बच्चे सहभागिता करेंगे तो, इसका उद्देश्य पूर्ण हो जाएगा।

    काश्यप प्रतिदिन कोई न कोई प्रयास आनंद देने वाला करते हैं

    जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि खेल चेतना मेला का रजत जयंती वर्ष में आयोजित होना गर्व की बात है। मंत्री काश्यप प्रतिदिन समाज में कोई न कोई ऐसा प्रयास करते रहते हैं जो आनंद देता है। खेल चेतना मेला भी ऐसा ही सद्प्रयास है।

    भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि 25 वर्ष पहले काश्यप जी द्वारा जो पौधा रोपा गया था, वह आज युवावस्था में है। खेल चेतना मेला का रजत जयंती मनाना सबके लिए बड़ी उपलब्धि है। बच्चा कम उम्र से ही मैदान तक आएगा तो वह आगे तक मैदान से जुड़ा रहेगा। खेल चेतना मेला के कई खिलाड़ी आज राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में खेल कर शहर का गौरव बढ़ा रहे हैं। बैठक का संचालन सचिव मुकेश जैन ने किया। आभार क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा ने माना।

    ]]>
    Tue, 03 Dec 2024 00:33:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दिव्यांग बच्चे किसी भी तरह से सामान्य बच्चों से कम नहीं, लक्ष्य पर फोकस कर प्रयास करते रहें तो सफलता तय है& डीपीसी हाड़ा https://acntimes.com/Disabled-children-are-in-no-way-less-than-normal-children-DPC-Dharmendra-Singh-Hada https://acntimes.com/Disabled-children-are-in-no-way-less-than-normal-children-DPC-Dharmendra-Singh-Hada एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यदि किसी में कोई कमी है तो यह तय मानिये कि ईश्वर ने उसे दूसरी शक्ति अवश्य ही प्रदान की है। इसलिए आप सामान्य विद्यार्थियों से किसी भी रूप में कम नहीं हैं। यहां खेल प्रतियोगिताओं में जिस जोश और जज्बे के साथ आप सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह काबिले तारीफ है और प्रेरणादायी है। आप इसी तरह श्रेष्ठ करने के लिए प्रयास करते रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

    यह बात राज्य शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) धर्मेंद्र सिंह हाड़ा ने कही। वे सैलाना के जनपद शिक्षा केंद्र में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस मौके पर रतलाम के नवनियुक्ति बीआरसी प्रणव कुमार द्विवेदी व एपीएसी राजेश झा भी मौजूद रहे। इससे पूर्व छात्रा रीना, जया व रानू ने सुमधुर आवाज में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। स्वागत उद्बोधन बीआरसी जयेंद्रसिंह हाड़ा ने दिया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

    इन्होंने किया अतिथियों का स्वागत

    अतिथियों का स्वागत बीआरसी जयेंद्रसिंह हाड़ा, बीएससी अतुल विलियम, स्मिता शुक्ला, भारती चौहान, विकासखंड साक्षरता समन्वयक डॉ. रविंद्र उपाध्याय, जनशिक्षक अंजुम खान, सतीश जोशी, राजेश अवस्थी, एमआरसी प्रकाश सोलंकी, हरिओम मावी, मुस्तकीम सिद्दीकी, महेश वशिष्ठ, कांशीराम अमझेरिया, रमेश परिहार, सुनीता नरवरिया आदि ने किया।

    स्पर्धाओं का हुआ आयोजन

    विशेष योग्यता वाले बालक एवं बालिकाओं के लिए 100 मीटर दौड़, 50 मीटर चम्मच रेस, चेयर रेस, जलेबी रेस सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। अतिथियों ने सभी विजयी विद्यार्थियों पुरस्कार प्रदान किए।

    स्पर्धाओं में भागीदारी करने वाले अन्य सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया। संचालन विकासखंड साक्षरता समन्वयक डॉ. रविंद्र उपाध्याय ने किया। आभार प्रदर्शन एमआरसी हरिओम मावी ने किया।

    ]]>
    Thu, 28 Nov 2024 18:45:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल कॉलेज खेल महोत्सव में क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारम्भ, 32 टीमें मैदान में दिखाएंगी दम, चेयरमैन गुगालिया बोले& खेलों से स्वस्थ रहता है तन&मन https://acntimes.com/Ratlam-Cricket-tournament-begins-at-Royal-College-Sports-Festival https://acntimes.com/Ratlam-Cricket-tournament-begins-at-Royal-College-Sports-Festival एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित समस्त संकायों के अंतर कक्षाओं का छात्र वर्ग के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को शुरू हो गए। इसमें विभिन्न संकायों की 32 टीमें ने भाग ले रही हैं। इस दौरान चेयरमैन प्रमोद गुगालिया और संचालक डॉ. उबेद अफजल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

    क्रिकेट टूर्नामेंट रॉयल कॉलेज कैंपस सालाखेड़ी के खेल मैदान पर आयोजित हो रहा है। टूर्नामेंट के शुभारम्भ में रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया व डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन गुगालिया ने खिलाड़ियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि, खेल के माध्यम से विद्यार्थी अपनी एकाग्रता एवं शारीरिक संतुलन बेहतर बना सकता है। खेलों में सहभागिता करने से तन-मन दोनों ही फिट रहते हैं। जब तन-मन स्वस्थ रहेगा तो हमारा पढ़ाई में भी मन लगेगा और आसानी से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

    पहले मैच में बीबीए द्वितीय वर्ष की टीम रही विजयी

    रॉयल खेल महोत्सव के संयोजक प्रो. कपिल केरोल ने बताया कि, टूर्नामेंट नॉकआउट पद्धति पर आधारित है, जो टेनिस बॉल से खेला जा रहा है। इसमें सीमित ओवरों के मैच खिलाए जा रहे हैं। सेमीफाइनल मैच 15-15 ओवरों के होंगे जबकि फाइनल मैच 20 ओवर का होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच फार्मेसी द्वितीय वर्ष एवं बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्रों के मध्य हुआ। इसमें बीबीए द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही। किर्केट टूर्नामेंट का संचालन डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. अमित शर्मा, दिनेश राजपुरोहित, गजराज सिंह राठौर एवं शैलेन्द्रसिंह पंवार द्वारा किया जा रहा है।

    ]]>
    Tue, 26 Nov 2024 23:35:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    क्रिकेट स्पर्धा : बाबूस क्रिकेट क्लब की हलचल ट्रॉफी 2024 शुरू, महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा& खेल में सीख व जीत दोनों होती है https://acntimes.com/Ratlam-Halchal-Trophy-2024-organized-by-Babus-Cricket-Club-starts https://acntimes.com/Ratlam-Halchal-Trophy-2024-organized-by-Babus-Cricket-Club-starts 1 दिसंबर को होगा फाइनल मैच, लाखों के पुरस्कार दिए जाएंगे

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बाबूस क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित हलचल ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ शनिवार को हुआ। रतलाम शहर स्थत शासकीय आईटीआई के मैदान में 8 दिन चलने वाली स्पर्धा में 24 टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मुकाबला 1 दिसंबर को खेला जाएगा। इसमें विजेता टीम को 1 लाख रुपए जबकि उप विजेता को 50 हजार रुपए का नकद पुरस्कर और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

    स्पर्धा के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल रहे। अतिथियों का स्वागत प्रतियोगिता संयोजक राकेश मिश्रा, प्रतियोगिता सहसंयोजक नीलेश पटेल, प्रिंस बना, रतन कोले ‘बाबा’ ने किया। इसके बाद महापौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने महापौर पटेल का पुष्पमाला से स्वागत किया। शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच ब्रदर्स 11 और डीआरपी लाइन के मध्य हुआ। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रदर 11 ने 82 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में डीआरपी लाइन 11 मात्र 52 रन ही बना सकी। इस तरह प्रथम मैच में ब्रदर 11 विजयी रही।

    दूसरा मैच शेरानी क्लब और चैलेंजर 11 के मध्य हुआ। इसमें शेरनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 रन बनाए। जवाब में चैलेंजर ने 50 रन बनाए। इस तरह चैलेंजर 11 विजयी हुई। अंपायरिंग प्रबल गौतम और नाना ने की। कमेंट्री रतन कोले ‘बाबा’ ने की। टूर्नामेंट में महेश प्रजापति, रोहित पाल, बाबू बंजारा, राहुल रांका, राजेंद्र सिंह, संजय राव आदि उपस्थित रहे। रविवार को दो मैच खेले जाएंगे।

    खेल में सीख और जीत दोनों होती है- महापौर पटेल

    महापौर प्रहलाद पटेल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार-जीत का महत्व नहीं है। जो हारता है वही आगे जाकर जीतता भी है। जो हारता है, वह सीखता है और सीखने से अपने आप में सुधार होता है। इसलिए हमेशा खेल में सीख और जीत ही होती है। इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा सीखें और जीतें। महापौर ने सभी खिलाड़ियों को विजयी होने की शुभकामनाएं भी दीं।

    ]]>
    Sat, 23 Nov 2024 23:14:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    CM राइज विनोबा स्कूल के खिलाड़ी प्रिंस परमार का 68वीं राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए चयन, 26 से 30 नवंबर तक लखनऊ में लांग जम्प स्पर्धा में लेगा भाग https://acntimes.com/CM-Rise-Vinoba-School-player-Prince-Parmar-selected-for-the-68th-National-School-Athletics-Competition https://acntimes.com/CM-Rise-Vinoba-School-player-Prince-Parmar-selected-for-the-68th-National-School-Athletics-Competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्वस्तरीय ख्याति प्राप्त सीएम राइज विनोबा स्कूल के विद्यार्थी प्रिंस पिता श्याम सुंदर परमार का चयन 68वीं राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रिंस 26 से 30 नवंबर तक लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय लांग जम्प स्पर्धा में सहभागिता करेगा।

    सीएम राइज विनोबा स्कूल के खेल शिक्षक प्रह्लाद बैरागी ने बताया कि प्रिंस राष्ट्रीय स्पर्धा के पूर्व प्री-नेशनल कोचिंग कैम्प में भी शामिल होगा। स्मरणीय रहे प्रिंस ने गत वर्ष भी राष्ट्रीय स्पर्धा में पटना में सहभागिता कर प्रथम दस में स्थान बनाया था।

    प्रिंस की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, संस्था प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला खेल संयोजक दीपेंद्र सिंह ठाकुर और समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Sat, 23 Nov 2024 20:49:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल खबर : रॉयल कॉलेज में आयोजित खेल महोत्सव में छात्रों के लिए एथलेटिक्स खेल स्पर्थाएं जारी, 775 छात्र ले रहे विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा https://acntimes.com/Ratlam-775-students-are-participating-in-athletics-competitions-in-Royal-Sports-Festival https://acntimes.com/Ratlam-775-students-are-participating-in-athletics-competitions-in-Royal-Sports-Festival एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित रॉयल खेल महोत्सव में स्पर्धाओं का दौर जारी है। छात्र वर्ग के लिए अंतर कक्षा एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं में 775 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। विद्यार्थियों ने डिक्स थ्रो, जेवेलिन थ्रो, 100 मीटर व 400 मीटर रिले रेस में पसीना बहाया।

    डिस्क थ्रो में अरुण पाटीदार, शेख अनुशूल व नारायण धाकड़ क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह जेवलिन थ्रो में कृतज्ञ पाटीदार, रेहान मंसूरी व रोहन बर्मन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। शॉर्ट पुट (गोला फेंक) में अरुण पाटीदार, शेख अनुशूल व नारायण धाकड़ क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस में रेहान मंसूरी, राजकुमार धाकड़ व विजय चैधरी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर तो 400 मीटर रिले रेस में दीपक जाट, श्याम पालीवाल, दिव्यराज व विशाल सिसौदिया प्रथम, राजकुमार धाकड़, नारायण, अरबाज, मयंक द्वितीय तथा आशीष जाट, विनय जाट, पंकज अहीर, शिवम मंडलोई तृतीय स्थान पर रहे।

    एथलेटिक्स के बाद ये स्पर्धाएं होंगी

    रॉयल खेल महोत्सव के पुरुष वर्ग के समन्वयक प्रो. कपिल केरोल ने बताया कि, एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिताओं के पश्चात् रॉयल कॉलेज के छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल एवं वालीबाल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इनकी टीमें भी निर्धारित हो चुकी हैं।

    ये उपस्थित रहे

    रॉयल खेल महोत्सव में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. आर. के. अरोरा, डॉ. अमित शर्मा, जगदीश डूके, प्राध्यापकगण डॉ. आनन्द त्रिवेदी, प्रो. गजराज सिंह, प्रो. धर्मेन्द्र मकवाना, प्रो. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. विनीता धाकड़, प्रो. नेन्सी धीमन, प्रो. गरिमा मिश्रा एवं प्रो. सुधा परिहार आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 21 Nov 2024 18:27:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल खेल महोत्सव : रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में खेल महोत्सव का पहला चरण शुरू, 437 छात्राएं पदक जीतने के लिए बहा रहीं पसीना https://acntimes.com/Royal-Group-of-Institutes-sports-festival-begins-437-girl-students-sweat-it-out https://acntimes.com/Royal-Group-of-Institutes-sports-festival-begins-437-girl-students-sweat-it-out एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों की अन्तर कक्षाएं खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। 18 नवंबर को शुरू हुआ यह रॉयल खेल महोत्सव 26 नवंबर तक चलेगा। महोत्सव के पहले चरण में 437 छात्राएं पदक हासिल करने के लिए मैदान पर पसीना बहा रही हैं।

    रॉयल खेल महोत्सव दो चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण में छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इनमें लेमन स्पून रेस, 100 मीटर रेस, 400 मीटर रिले रेस, खो-खो, टग ऑफ वार, सेक रेस, चेयर रेस, योग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। रॉयल खेल महोत्सव के द्वितीय चरण में रॉयल कॉलेज के छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, 100 व 400 मीटर रेस होगी।

    पहले दिन यह रही स्थिति

    रॉयल खेल महोत्सव के प्रथम चरण में सोमवार को 437 छात्राओं ने भाग लिया। इनमें फार्मेसी से 106, एम.बी.ए. व बी.बी.ए. कोर्स से 120, बी.एससी. कम्प्यूटर साइंस से 66, बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी से 110, नर्सिंग से 15, बी.सी.ए. से 20 छात्राओं ने आयोजित टग ऑफ वार, लेमन स्पून रेस, चेयररेस आदि में दम दिखाया।

    इन्होंने निभाई निर्णायक की जिम्मेदारी

    रॉयल खेल महोत्सव (छात्रा) के खेल समन्वयक के रूप में प्राध्यापक दीपिका कुमावत एवं उनकी टीम के सदस्यगण रहे। निर्णायक कमेटी की जिम्मेदारी डॉ. रविन्द्र कौर अरोरा व उनकी टीम ने निभाई। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन प्रशासक डॉ. डी. आर. पुरोहित ने किया।

     

    ]]>
    Tue, 19 Nov 2024 08:15:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दीप मिलन समारोह : 10&12 खेलों से हुई थी खेल चेतना मेला की शुरुआत, इसका रजत जयंती वर्ष में आयोजन महत्वपूर्ण मुकाम& कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Organising-Khel-Chetna-Mela-in-Silver-Jubilee-year-is-an-important-milestone-Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap https://acntimes.com/Organising-Khel-Chetna-Mela-in-Silver-Jubilee-year-is-an-important-milestone-Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap खेल संयोजक, सलाहकार एवं प्रशिक्षक दीप मिलन समारोह आयोजित
    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दीपोत्सव पर्व पर आयोजन समिति का दीप मिलन समारोह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में मना। इस अवसर पर काश्यप ने कहा कि इस बार 25वां खेल चेतना मेला का आयोजन होने जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण मुकाम है। इस बार 20 से 23 दिसंबर तक यह आयोजित होगा।

    काश्यप ने कहा कि हमने स्कूली स्तर के बच्चों के लिए इसका स्वरूप बनाकर 10-12 खेलों से इसकी शुरुआत की थी। स्कूली स्तर पर एक साथ इतने खेलों का आयोजन करना बड़ी बात थी। क्योंकि किसी को इसका अनुभव भी नहीं था, लेकिन सभी ने इसे करने की जिम्मेदारी उठाई और लगातार यह सफलता पर है। अब हम 25वें रजत जयंती वर्ष में इसे आयोजित करने जा रहे है। रतलाम में बेहतर खिलाड़ियों का निर्माण हो इसके लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार हो रहा है। इसमें एथलेटिक्स ट्रैक का ऑर्डर हो चुका है। सामने की भूमि पर हॉकी का सिंथेटिक कोर्ट बनेगा। इसके साथ एक बड़ा हाल बनेगा, जिसमें बेडमिंटन के तीन कोर्ट रहेंगे।

    काश्यप के प्रयासों से बन रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स- प्रदीप उपाध्याय

    भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि बीते 24 वर्षों से लगातार खेल चेतना मेला का आयोजन रतलाम में हुआ है और अब रजत जयंती वर्ष में आयोजन होने जा रहा है, इसके लिए मेरी ओर से मंत्री काश्यप को शुभकामनाएं देता हूं। हमारे पास पहले खेल के लिए एक ही मैदान था लेकिन काश्यप के प्रयासों से अब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बन रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अब बेहतर खेल और सुविधाएं मिल सकेगी। रतलाम के विकास के साथ वह खेल और खिलाड़ियों का भी विकास कर रहे है। रतलाम में बेहतर खिलाड़ी कैसे तैयार हो उसके लिए निरंतर प्रयासरत रहते है।

    ये उपस्थित रहे

    समारोह के दौरान खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, अशोक जैन लाला, सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप मंचासीन रहे। संचालन क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा ने किया। आभार आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने माना।

    ]]>
    Wed, 30 Oct 2024 21:51:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेलों की रजत जयंती : 25वां खेल चेतना मेला 20 से 23 दिसंबर तक, क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा आयोजन, तैयारियों को मूर्तरूप देने के लिए हुई बैठक https://acntimes.com/Silver-Jubilee-of-Games-25th-Khel-Chetna-Mela-from-20-to-23-December https://acntimes.com/Silver-Jubilee-of-Games-25th-Khel-Chetna-Mela-from-20-to-23-December एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ढाई दशक पूर्व शुरू हुए खेल चेतना मेला 25वें सोपान पर पहुंच रहा है। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला इस वर्ष रजत जयंती मनाएगा। इस बार यह 20 से 23 दिसंबर 2024 तक आयोजित होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में खेल सलाहकार, संयोजक, सहसंयोजकों के साथ ही खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सइमें रजत जयंती वर्ष को भव्य स्वरूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

    खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की ओर से समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए।

    समिति सचिव जैन ने बताया कि बैठक में खेल प्रशिक्षकों से उनसे जुड़े खेलों की सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त खेल मैदानों को समय पर तैयार कराए जाने के साथ ही मैदानों पर बिजली, पानी, खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्था समय रहते पूरी करने पर जोर दिया गया। साथ ही खेल स्पर्धाएं प्रतिदिन समय पर शुरू कर उन्हें संपन्न कराने की बात कही। आयोजन से पूर्व सभी खेल मैदान तैयार कर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर व्यवस्था बनाने की बात कही। बैठक में स्कूलों से आई खेल एवं खिलाड़ियों की एंट्री के बारे में जानकारी ली गई।

    18 खेल, 7 हजार बच्चे

    रजत जयंती वर्ष में क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार भी गत वर्ष की तरह 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, अंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टिट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संतकंवरराम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। विभिन्न मैदानों पर योग, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबाल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

    ये उपस्थित रहे

    बैठक में खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, सलाहकार समिति के अशोक जैन लाला, अजीत छाबड़ा, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, खेल प्रशिक्षक अखिलेश गुप्ता, आर. सी. तिवारी, देवेंद्र वाधवा, प्रकाश व्यास, गुलाम मोहम्मद, अमरीक राणा, मनीष जोशी, सुरेश माथुर, हरीश चांदवानी, सुनील जैन, कृष्ण गोपाल तिवारी, भूपेंद्रसिंह राठौर, अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मण पाठक, हर्ष खरे, पवन सिंदल आदि खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 23 Oct 2024 09:25:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दुनिया देखेगी हमारा हुनर : जवाहर व्यायाम शाला के शरीर साधक सऊदी अरब के रियाद में फहराएंगे रतलाम का परचम, प्राचीन मलखंभ कला का करेंगे प्रदर्शन https://acntimes.com/Ratlam-Body-builders-of-Jawahar-Gymnasium-will-perform-Mallakhamb-in-Riyadh-Saudi-Arabia https://acntimes.com/Ratlam-Body-builders-of-Jawahar-Gymnasium-will-perform-Mallakhamb-in-Riyadh-Saudi-Arabia एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की उपलब्धि से संबंधित बड़ी खबर है। यहां जवाहर व्यायाम शाला के शरीर साधक अल सऊदी पार्क रियाद सीज़न 2024 में इंडिया वीक के तहत रतलाम का परचम फहराएंगे। करीब एक दर्जन खिलाड़ी वहां भारतीय प्राचीन मलखंभ कला का प्रदर्शन करेंगे।

    यह जानकारी जवाहर व्यायाम शाला द्वारा श्रम शिविर में व्यायामशाला के वैभव जाट की उपस्थिति में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई। बताया गया कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 13 से 21 अक्टूबर तक अल सऊदी पार्क रियाद सीज़न 2024 इंडिया वीक का आयोजन हो रहा है। इसमें जवाहर मलखंभ ग्रुप के खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए चयनित खिलाड़ी 10 अक्टूबर को इंदौर से दिल्ली और दिल्ली से वायुयान से रियाद पहुंचेंगे।

    इनका हुआ चयन

    खिलाड़ियों ने बताया कि विश्वस्तरीय आयोजन में प्रस्तुत देने के लिए जवाहर मलखंब ग्रुप के टीम लीडर जितेंद्र सिंह राणावत, अर्जुन सिसौदिया, अमन सिंह सिसौदिया, योगेश पाल, यज्ञेश व्यास, राहुल पांचाल, अजय वकतारिया, डिम्पल शर्मा, एकता सोलंकी, रैना शर्मा, श्रद्धा जाधव, योगिता डोडिया, उमा सोलंकी, किरण मीणा का चयन हुआ है। ये 10 दिन तक रियाद में मलखंभ का प्रदर्शन करेंगे। इससे भारत की इस प्राचीन कला को दुनियाभर नई पहचान मिलेगी।

    इस आधार पर हुआ चयन

    चयनित शरीर साधकों ने बताया कि यह चयन इंडिया कल्चरल सर्च एक्टिविटी के आधार पर किया गया है। सोशल मीडिया पर रियाद सरकार द्वारा सर्च किया गया। प्रारंभिक रूप से तो भारत के चार-पांच ग्रुप का चयन हुआ था लेकिन रियाद 2024 के लिए उनमें से जवाहर व्यायाम शाला रतलाम के ग्रुप का चयन किया गया। इससे सभी खिलाड़ियों में काफी जोश, जुनून और उत्साह है। आवागमन सहित पूरा खर्च रियाद सरकार वहन करेगी। 15 दिनी इस दौरे के बाद नवंबर में मलखंभ खिलाड़ियों का दल दुबई भी जाएगा।

    लोग एक-दूसरे की कला व संस्कृति से होंगे रूबरू

    खिलाड़ियों के अनुसार सऊदी अरब की सरकार द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। यह सबसे बड़े कल्चरल एक्सचेंज इवेंट में से एक है। इसमें विश्व के अनेक देश शामिल होकर एक-दूसरे की कला और संस्कृति से रूबरू होते हैं। इस भी आयोजन में भारत, फिलिपींस, पाकिस्तान, सूडान, जॉर्डन, यमन, बांग्लादेश सहित विश्व के अनेक देश इसमें शामिल होंगे। भारत के संगीतकार हिमेश रेशमिया, शाइली कांबले (इंडियन आइडल फेम), क्रिकेटर श्रीसंत सहित अन्य बड़े कलाकार भी शिरकत करेंगे।

    सम्मानित कर शुभकामनाएं दी

    बुधवार को सभी खिलाड़ियों को जवाहर व्यायाम शाला परिसर में सम्मानित किया गया। वै श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई। वैभव जाट, अमन जाट, ईश्वर बाबा, धन्ना उस्ताद, अश्विनी शर्मा, हितेश चव्हाण आदि ने पुष्पहार से स्वागत किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

    ]]>
    Wed, 09 Oct 2024 14:59:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Sports News : रतलाम के बेटे हनुवीर शर्मा सब जूनियर नेशनल क्लस्टर बास्केट बाल प्रतियोगिता के विजेता बने, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी मिला https://acntimes.com/Ratlams-Hanuvir-Sharma-became-the-winner-of-the-Sub-Junior-National-Cluster-Basketball-Competition https://acntimes.com/Ratlams-Hanuvir-Sharma-became-the-winner-of-the-Sub-Junior-National-Cluster-Basketball-Competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भोपाल में आयोजित सब जूनियर नेशनल क्लस्टर बास्केट बाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें रतलाम के हनुवीर शर्मा ने माउंट इंडेक्स इन्टरनेशनल स्कूल इन्दौर की ओर से खेलते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। हनुवीर प्रतियोगिता में विजेता रहने के साथ ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किए गए।

    हनुवीर की इस उपलब्धि पर उनके कोच विक्रम बाथल, पिता राकेश शर्मा (एडवोकेट), माता श्रद्धा शर्मा, बहन कृतज्ञा शर्मा, दीपेंद्र सिंह ठाकुर (ज़िला सयोजक), महेंद्रसिंह सोलंकी (ज़िला क्रीड़ा अधिकारी), क्रीड़ा भारती के सचिव एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज शर्मा, धीरज शर्मा, प्रीति सोलंकी, कृष्ण गोपाल वासनवाल, दिक्षा नागौरी, हेमा निरंजनी, पूनम निरंजनी, राजेश कोठारी, महेंद्र शुक्ला, वीरेंद्र गुर्जर, गोपाल शर्मा, नवीन व्यास, गोपाल राठी, निर्मित शर्मा, राहुल परमार, प्रवेश परमार, ललिता चौहान, नवीन पंवार ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Tue, 01 Oct 2024 16:17:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    उपलब्धि : खेल प्रशिक्षक अमानत खान एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम के मैनेजर नियुक्त, 19 से 21 मई तक बैंकॉक में होगी प्रतियोगिता https://acntimes.com/Sports-coach-Amanat-Khan-appointed-manager-of-Indian-athletics-team https://acntimes.com/Sports-coach-Amanat-Khan-appointed-manager-of-Indian-athletics-team एसीएन टाइम्स @ रतलाम । थाईलैंड के बैंकॉक में होने वाली एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान को भारतीय एथलेटिक्स टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता 19 से 21 मई तक आयोजित होगी।

    एशियन एथलेटिक्स प्रतियागिता का आयोजन 19 मई से थाईलैंड के बैंकॉक में होगी। 21 मई तक चलने वाली स्पर्धा में भारतीय एथलेटिक्स दल भी भाग लेगा। रतलाम के खेल प्रशिक्षक अमानत खान को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा भारतीय दल का मैनेजर नियुक्त किया गया है। खान रतलाम के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें भारतीय दल का मैनजर बनाया गया है। भारतीय दल 18 मई को नई दिल्ली से रवाना होगा।

    नियुक्ति पर जताया हर्ष

    खान के मैनेजर नियुक्त होने पर रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने साऊथ एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ललित के. भनोट, अध्यक्ष आदिल सुमरीवाला, उपाध्यक्ष मुमताज़ खान, सचिव रविंद्र चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित, उपाध्यक्ष डॉ. एस. एस. मौर्य, संयोजक श्रवण यादव, संयुक्त सचिव इकरार खान, पूरब परवार, तरुण पुरोहित, राकेश शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रूपेश फर्स्वाण आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

    ]]>
    Fri, 17 May 2024 11:13:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    JPL 2024 : रतलाम रॉयल्स बनी झूलेलाल प्रीमियर लीग के 5वें सीजन की विजेता, चंदन मोतियानी रहे मैन ऑफ़ द सीरीज https://acntimes.com/Ratlam-Royals-became-the-winner-of-the-5th-season-of-Jhulelal-Premier-League https://acntimes.com/Ratlam-Royals-became-the-winner-of-the-5th-season-of-Jhulelal-Premier-League संत कंवरराम युवा मंच द्वारा आयोजित क्रिकेट स्पर्धा का समारोहपूर्वक हुआ समापन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । झूलेलाल प्रीमियर लीग 2024 का समारोहपूर्वक समापन हो गया। स्पर्धा में रतलाम रॉयल्ट टीम ने खिताबी जीत हासिल की। मैन ऑफ द सिरीज के रूप में चंदन मोतियानी चुने गए। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अतिथियों ने इसी तरह खेल भावना से खेलते रहने की बात कही।

    झूलेलाल प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन संत कंवरराम युवा मंच द्वारा संत कंवरराम सिंधु नगर स्थित श्री गुरु नानक सिंधु भवन में किया गया। संत कंवरराम युवा मंच के संयोजक विनोद करमचंदानी ने बताया कि फाइनल मैच के दौरान हुए समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. नीलेश वाधवानी (रतलाम हॉस्पिटल), मुरली फुलवानी और नीटू मेघानी उपस्थित रहे। अथितियों का स्वागत मंच अध्यक्ष चंदन मोतियानी ने किया।

    'व्यक्तित्व विकास में खेलों विशेष महत्व, हर हार से सीखे लें'

    अथितियों ने झूलेलाल प्रीमियर लीग की प्रशंसा की। उन्होंने संत कंवरराम युवा मंच की समाज को एकजुट कर ऐसे श्रेष्ठ आयोजन के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में खेल का विशेष महत्व है। कोई भी खेल हो, कोई हारता है तो कोई जीतता है। जो हारा वह यदि उसी हार को स्वीकार कर आगे बढ़ता है और इससे सीख लेता है तो वह जीवन में सामंजस्य पाने में सफल होता है। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

    10 टीमों ने लिया स्पर्धा में भाग

    तत्पश्चात माते श्री आनंद और रतलाम रॉयल्स के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें रतलाम रॉयल्स विजेता रही। बता दें कि स्पर्धा में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। हालांकि फाइनल तक वही दो टीमें पहुंचीं जिनके बीच पहले मैच में भिड़ंत हुई थी। पहले मैच में माते श्री आनंद ने रतलाम रॉयल्स को पराजित किया था। इस हार का बदला रतलाम रॉयल्स ने फाइनल मुकाबले में माते श्री आनंद को हरा कर ले लिया।

    अतिथियों ने किया पुरस्कृत

    अतिथियों द्वारा स्पर्धा की विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। रतलाम रॉयल्स को झूलेलाल प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन की विजेता के रूप में पुरस्कृत किया गया। जबकि माते श्री आनंद को उप विजेता की शील्ड प्रदान की गई।

    मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार चंदन मोतियानी को, बेस्ट फिनिशर अवॉर्ड हेमू खुशलानी को, बेस्ट बॉलर का जयेश गुरबानी को, बेस्ट बैट्समैन का कुणाल भाग्यवानी, तथा बेस्ट कैच ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड हार्दिक अवतानी को दिया गया। स्पर्धा के आयोजन में उल्लेखनीय सहयोग करने वालों को भी प्रोत्साहित किया गया। मंच की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न दिए गए।

    ये पुरस्कार मिले स्पर्धा में

    संयोजक करमचंदानी के अनुसार विजेता टीम को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार विनोद परियानी जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए का पुरस्कार मुरली फुलवानी की तरफ रखा गया था। मैन ऑफ़ द सीरीज के लिए 3,333 रुपए सुरेश पोपटानी, बेस्ट फिनिशर अवॉर्ड 2,222 एवं ट्रॉफी पंडित भवानीशंकर शर्मा, प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को पुरस्कार के रूप में 251 रुपए एवं गिफ्ट व्हाउचर राजेश मोतियानी की ओर से रखे गए थे। स्टम्प एवं बॉल मुरली आवतानी की ओर से प्रदान किए गए।

    13 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक खेले

    स्पर्धा में 10 टीमों ने भाग लिया जिसमें 100 खिलाड़ी खेले। इसमें तीन पीढ़ियों का संगम देखने को मिला जिनमें 13 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक शामिल रहे। खिलाड़ी और दर्शक सिंधी समाज के ही थे। स्पर्धा को रतलाम ही नहीं पूरे विश्व में समाज के लोगों ने यू-ट्यूब के माध्यम से देखा और सहारा।

    नई संस्था का हुआ गठन, कुणाल भाग्यवानी बने पहले अध्यक्ष

    संत कंवरराम युवा मंच जूनियर अंडर-30 नाम से नई संस्था का गठन भी किया गया। इसमें 30 साल से कम के नौजवान ही सदस्य होंगे। यह समाज में सिर्फ रतलाम में ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की पहली ऐसी संस्था है। इसके संरक्षक विनोद करमचंदनी और चंदन मोतियानी बनाए गए। अध्यक्ष कुणाल भाग्यवानी व महामंत्री राज करमचंदानी नियुक्त किए गए हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को अतिथियों ने फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

    शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई

    समारोह के दौरान सभी ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। इसके अलावा ऑनलाइन शपथ का भी प्रावधान किया गया था। इसके आधार पर समाजजन ने शपथ ली कि 'हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।'

    इनका उल्लेखनीय सहयोग रहा

    स्पर्धा आयोजित करने में संयोजक विनोद करमचंदानी, संरक्षक फ़त्तूमल धनवानी के अलावा सलाहकार मुरली आवतानी, हाशू कल्याणी, संत कंवरराम युवा मंच के काली करमचंदानी, अंकित लछवानी, सन्नी वाधवानी, बल्लू लालवानी, गोविंद वाधवानी, सुरेश पोपटानी, शंकर वाधवानी, राकेश डबरानी, मयूर परियानी, मुकेश गुरनानी, चंदू बदलानी, तारा प्रीतवानी, नीरज गुरयानी, कुणाल भाग्यवानी, जीतू आदि का उल्लेखनीय योगदान योगदान रहा। सहयोग करने वालों में डॉ. नीलेश वाधवानी, मोहन करमचंदानी, लव अवतानी, विजय शिवानी, राजेश मोतियानी, जीत मोतियानी, जगदीश मनसुखानी, डॉ. विशाल गनवानी, गोविंद वाधवानी, पंकज मोदी भी शामिल रहे।

    ]]>
    Tue, 23 Apr 2024 01:32:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री झूलेलाल प्रीमियर लीग 2024 क्रिकेट प्रतियोगिता सुपर 8 शुरू, विजेता टीम और खिलाड़ियों को मिलेंगे हजारों रुपए के पुरस्कार https://acntimes.com/Shri-Jhulelal-Premier-League-2024-Cricket-Competition-Super-8-starts https://acntimes.com/Shri-Jhulelal-Premier-League-2024-Cricket-Competition-Super-8-starts संत कंवरराम युवा मंच ने किया स्पर्धा का आयोजन, पहले मैच में माते श्री आनंद टीम विजेता रही

     एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संत कंवरराम युवा मंच द्वारा श्री झूलेलाल प्रीमियर लीग 2024 क्रिकेट प्रतियोगिता सुपर 8 का आयोजन किया जा रहा है। लगातार 5वें वर्ष हो रही स्पर्धा का शुभारंभ संत कंवरराम सिंधु नगर स्थित श्री गुरु नानक सिंधु भवन में हुआ। स्पर्धा की विजेता टीम को हजारों रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले मैच में माते श्री आनंद टीम विजेता रही।

    मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सिंधी समाज के आध्यात्मिक गुरु पंडित भवानीशंकर शर्मा एवं अनुज शर्मा रहे। सर्वप्रथम भगवान झूलेलाल जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उनका जयकारा लगाया गया। तत्पश्चात् अतिथियों व समाज के वरिष्ठजन का संत कंवरराम युवा मंच के अध्यक्ष चंदन मोतियानी सहित अन्य ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

    मुख्य अतिथि उपाध्याय ने खिलाड़ियों को प्रेरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेल को खेल भावना एवं मनोरंजन के साथ खेलने की बात कही।  पं. भवानीशंकर शर्मा ने खिलाड़ियों  को एक सूत्र में बँधकर एवं खेल में रुचि लेकर सामंजस्य के साथ खेलने का आशीर्वचन और शुभकामनाएं दीं। पं. शर्मा ने सराहनीय कार्य के लिए संयोजक विनोद करमचंदानी एवं संत कंवरराम युवा मंच के लिए समाजजन को एकता के सूत्र में बांधने के लिए धन्यवाद के साथ शुभकामनाएं दीं।

    लीग का पहला माते श्री आनंद एवं रतलाम रॉयल्स के बीच हुआ। मुख्य अतिथि उपाध्याय ने टॉस कराया। इसके बाद अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजन ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विजयी होने की शुभकामनाएं दीं। माते श्री आनंद टीम विजेता रही।

    ये मिलेंगे पुरस्कार

    संयोजक करमचंदानी ने बताया कि विजेता टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार विनोद परियानी की ओर से प्रदान किया जाएगा। वहीं उपविजेता टीम को 15 रुपए मुरली फुलवानी की तरफ से दिया जाएगा। मैन ऑफ़ द सीरीज के लिए 3,333 रुपए सुरेश पोपटानी, बेस्ट फिनिशर अवॉर्ड 2,222 एवं ट्रॉफी पंडित भवानीशंकर शर्मा, प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को 251 रुपए एवं गिफ्ट व्हाउचर राजेश मोतियानी, स्टंप एवं बॉल सौजन्य मुरली आवतानी की ओर से दिए जाएंगे।

    इनका सहयोग उल्लेखनीय रहा

    स्पर्धा आयोजित करने में संयोजक विनोद करमचंदानी, संरक्षक फ़त्तूमल धनवानी, सलाहकार मुरली आवतानी, हाशू कल्याणी, संत कंवरराम युवा मंच के काली करमचंदानी, अंकित लछवानी, सन्नी वाधवानी, बल्लू लालवानी, गोविंद वाधवानी, सुरेश पोपटानी, शंकर वाधवानी, राकेश डबरानी, मयूर परियानी, मुकेश गुरनानी, चंदू बदलानी, तारा प्रीतवानी, नीरज गुरयानी, कुणाल भाग्यवानी, जीतू आदि का उल्लेखनीय योगदान है। इनके अलावा अन्य विशेष सहयोगियों में डॉ. नीलेश वाधवानी, मोहन करमचंदानी, लव अवतानी, विजय शिवानी, राजेश मोतियानी, जीत मोतियानी, जगदीश मनसुखानी, डॉ. विशाल गनवानी, गोविंद वाधवानी, पंकज मोदी भी शामिल हैं।

    ]]>
    Wed, 17 Apr 2024 15:55:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में पहली बार ऐसी स्पर्धा : मप्र राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता 6 एवं 7 अप्रैल को, बैठक में सदस्यों को दी जिम्मेदारियां https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-State-Level-Night-Pro-Kabaddi-Competition-on-6th-and-7th-April https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-State-Level-Night-Pro-Kabaddi-Competition-on-6th-and-7th-April एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दो दिवसीय मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय रात्रिकालीन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रतलाम में किया जाएगा। 6 अप्रैल सो हने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर बैठक आहूत की गई। इसमें सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गईं।

    दो दिवसीय प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 अप्रैल को स्थानीय न्यूज बाजना बस स्टैंड स्थित वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स पर होगा। प्रतियोगिता 6 अप्रैल को शाम 4 बजे होगा। दोनों दिन शाम 4 से रात 11 बजे तक मैच होंगे। आयोजन के लिए वीर सावरकर परिसर में समिति की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम संयोजक शुभम चौहान ने सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी।

    रतलाम में पहली बार हो रही ऐसी स्पर्धा

    संयोजक चौहान ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता पहली बार रतलाम में आयोजित हो रही है। इसमें प्रथम पुरस्कार 22 हजार 222 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार 111 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार 555 रुपए रखा गया है।

    ये रहे उपस्थित

    बैठक में रामबाबू शर्मा, नंदकिशोर पंवार, राकेश मिश्रा, योगेश चौहान, दीपसिंह देवड़ा, चिराग असरानी, अंकित पांचाल, विकास पंचाल, लोकेंद्र सोलंकी, यशवंत चौधरी, वैभव जाट, विशाल राठौर, प्रदीप पंवार, प्रद्युम्न राजपुरोहित, पं शिवम शर्मा, शुभम शर्मा, मयंक चौहान, लखन चौहान, पलकेश चौहान, बाबू गोसर, सुमित शर्मा, देवेंद्र सोनगरा, केशवसिंह शक्तावत, दीपक पंवार, वीर बना, संजय परमार, राजेंद्र सिसौदिया, पुनीत वाल्मीकि उपस्थित थे।

    ]]>
    Fri, 05 Apr 2024 15:10:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    RCL&2024 की ट्रॉफी पर ब्रदर्स यूनाइटेड का कब्जा, रोमांचक मैच में हाट रोड सुपर किंग्स को 28 रन से हराया https://acntimes.com/Brothers-United-became-the-winner-of-RCL-2024 https://acntimes.com/Brothers-United-became-the-winner-of-RCL-2024 रंगारंग फाइनल मुकाबले से पहले हुई भव्य आतिशबाजी, ढोल-धमाकों और डीजे की धुन ने बढ़ाया खिलाड़ियों का जोश

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति  रतलाम चैंपियन लीग किक्रेट प्रतियोगिता 2024 की विजेता ब्रदर्स यूनाइटेड रहा। टीम ने 28 रन से हाट रोड सुपर किंग्स को पराजित किया। अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।

    स्थानीय नेहरू स्टेडियम पर 12 मार्च से श्री सज्जन किक्रेट क्लब, केशव स्पोर्ट्स और श्रीराम मंडल रेलवे कॉलोनी द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैंपियन लीग 2024 का आयोजन किया जा रहा था। इस किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रंगारंग समारोह के साथ शुरू हुआ। संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज एवं सचिव जयेश राठौड़ ने बताया कि समारोह के अथिति प्रतियोगिता के प्रेरणा स्त्रोत पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, मां बंगलामुखी आश्रम के गुरुदेव कृष्णानंद जी, बालाजी मार्ट पाटीदार प्रॉपर्टी सिलिकॉन सीटी इंदौर के चंचल पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार, दबंग केशरी के प्रदेश ब्यूरो चीफ अनिल पाण्डेय और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे।

    आतिशबाजी के साथ शुरू हुआ मैच

    अतिथियों ने आयोजन के लिए समिति को बधाई देते खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रत्साहित किया। आयोजन समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी ने प्रतियोगिता प्रतिवर्ष कराए जाने की घोषणा की। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों ने किया। फाइनल मैच के प्रारम्भ में जोरदार आतिशबाजी के साथ हुआ।

    अतिथियों ने फाइनल मुकाबले की टीमों ब्रदर्स यूनाइटेड और हाट रोड सुपर किंग्स के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मैच शुरू हुआ। इस दौरान दौरान दोनों टीमों के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे और ढोल-धमाके के साथ खिलाड़ियों में जोस भरते रहे। हर विकेट, चौके, छक्के लगने पर जश्न मनाया। डीजे पर बजती धुनों ने खिलाड़ियों और दर्शकों के जोश को कई गुना बढ़ा दिया।

    अजय मालाकार रहे फाइल मैच के मैन ऑफ द मैच 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रदर्स यूनाइटेड ने 117 का लक्ष्य दिया। टीम के अजय मालाकार 50 और डॉ. शम्मीउल्ला ने 51 रन का सराहनीय योगदान दिया। बदर्स यूनाइटेड के नवीन गवली ने विकेट लेकर हाट रोड सुपर किंग्स को हार के नजदीक पहुंचा दिया। बारह-बारह ओवर के फाइनल मुकाबले को ब्रदर यूनाइटेड ने 28 रन से मुकाबले को जीता। मैन ऑफ द मैच अजय मालाकार रहे। स्कोरर दिग्विजय सिंह, अम्पायर युगांधर सिंह और नीलेश यादव रहे। कॉमेंट्री कवि चंचल चौहान, गोविंद मालवीय ने की।

    ये सभी हुए पुरस्कृत

    प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज हाट रोड सुपर किंग्स के दिलीप बिजवा को मां कृपा एसोशिएट्स की ओर से पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के सभी मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को स्व. श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में असीम ओझा की ओर से पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच अजय मालाकार रहे। स्व. विनीत वोरा की स्मृति में महेंद्र इलेक्ट्रिक की ओर से ब्रदर यूनाइटेड के अजय मालाकार को बेस्ट बैट्समैन, हर्षिका मोबाइल के विकास जैन की ओर से नवीन गवली बेस्ट बॉलर, नीलू एग्रो सर्विस वेयर हाउस गौरव सत्वानी की ओर से शैरानी इलेवन के हारून को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार प्रतियोगिता के बेस्ट हूटर बी मामू एवं बेस्ट ग्राउंड्स मैन शब्बीर रहे जिन्हें मां कृपा एसोशिएट्स ने पुरस्कृत किया। विजेता और उप विजेता की ट्रॉफी स्व. निष्ठा जाट की स्मृति में जवाहर व्यायामशाला की ओर से वैभव एवं गौरव जाट ने प्रदान की। अतिथियों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए। समारोह में स्वागत भाषण विकास कोठारी व अतिथि परिचय यतेंद्र भारद्वाज ने दिया। संचालन जयेश राठौड़ एवं आभार प्रदर्शन संजय शर्मा ने किया।

    ये उपस्थित रहे

    इस अवसर पर आयोजन समिति संरक्षक महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, परामर्शदाता अशोक चौटाला, अशोक पोरवाल, मनीष शर्मा, दिनेश पोरवाल, सचिव जयेश राठौर, योगेंद्र जादौन, दिनेश राठौर, गोपाल सोलंकी, दिग्विजय सिंह, गोविंद मालवीय, उमेंद्र सिंह, प्रिंस बना, बाबू भाई, विनोद यादव, टोनी पाल, बाबू बंजारा, दीपक भय्यू मईड़ा, असीम ओझा, प्रदीप नागोरा, चेतन शर्मा, अभिषेक पटेल, शशि पटेल, स्वप्निल सिंह, शब्बीर खान, अजय मालाकार आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Mon, 01 Apr 2024 10:32:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम चैंपियन लीग (RCL) 2024 : चरम पर रहा सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांच, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले& पहले से जुड़ा हूं ठाकरे ट्रॉफी से, फाइनल मुकाबला आज https://acntimes.com/Ratlam-Champion-League-RCL-2024-final-match-today https://acntimes.com/Ratlam-Champion-League-RCL-2024-final-match-today अब तक हुए 44 मैच में 440 ओवर में 4 रहे मेडन, 550 विकेट गिरे जिसमें 228 कैच पकड़े और 3 की स्टंपिंग की

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम चैंपियन लीग (RCL) 2024  अंतिम दौर में पहुंच गई है। लीग की बेस्ट 4 टीमों रॉयल चैलेंजर्स रतलाम, मन फाइटर्स, हाट रोड सुपर किंग्स एवं ब्रदर्स यूनाइटेड के मध्य रोमांचक मैच हुए। इनमें हाट रोड सुपर किंग्स और ब्रदर यूनाइटेड ने अपने-अपने मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम पर 29 मार्च को होगा।

    श्री सज्जन क्रिकेट क्लब और केशव स्पोर्ट्स के तत्वावधान में स्व. कुशाभाई ठाकरे की स्मृति में रतलाम चैंपियन लीग (RCL) 2024 का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित स्पर्धा में अब तक 44 मैच हुए। इस दौरान गेंदबाजों द्वारा किए गए कुल 440 ओवर में से 4 मेडन ओवर रहे। इसमें गेंदबाजों ने 550 विकेट लिए। इनमें से 228 कैच पकड़े गए जबकि 3 को खिलाड़ियों की स्टंपिंग हुई।

    ये रहे सेमीफाइनल मैच के अतिथि 

    प्रतियोगिता संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर एवं मनीष शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दो सेमीफाइनल मैच और एक एलिमिनेशन मैच हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री (मध्य प्रदेश शासन) चेतन्य कश्यप, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, भाजपा नेत्री क्रांति जोशी, दैनिक भास्कर रतलाम के कार्यकारी संपादक रमेश राजपूत एवं डॉ. संजय पांडेय रहे। सभी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें विजयी होने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री काश्यप ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं ठाकरे ट्रॉफी से पहले से जुड़ा हूं। इस प्रकार के आयोजन के लिए समिति धन्यवाद की पात्र है जिसने खिलाड़ियों को सही मंच प्रदान किया है।

    ऐसे रहे सेमीफाइनल मुकाबले

    सेमीफाइनल में पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स रतलाम (आरसीआर) और मन फाइटर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीआर ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 88 रन का लक्ष दिया। इसके जवाब में मन फाइटर्स 9.4 ओवर में 66 रन ही बना सकी और सेमीफाइनल से बाहर हो गई। एक अन्य मैच ब्रदर्स यूनाइटेड और हाट रोड सुपर किंग्स के मध्य हुआ। इसमें ब्रदर यूनाइटेड ने 10 ओवर में 66 रन का लक्ष दिया। रोमांच से भरपूर मैच में ब्रदर यूनाइटेड के नवीन गवली ने 9वां ओवर मेडन किया। इसके बाद भी हाट रोड सुपर किंग्स ने विजयी होकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ब्रदर यूनाइटेड और रॉयल चैलेंजर्स रतलाम (आरसीआर) के मध्य खेला गया। इसमें ब्रदर यूनाइटेड टीम विजयी रही।

    ये रहे उपस्थित

    समिति के महेंद्र कोठारी, अशोक चौटाला, दिनेश पोरवाल, जंडेल सिंह, प्रिंस बन्ना, महेंद्र भरकुंदिया की उपस्थिति में हुए मैच में स्कोरर दिग्विजय सिंह, कॉमेंटेटर चंचल, सिद्धू फेम गोविंद मालवीय, योगेंद्र सिंह जादौन,  अंपायर प्रिंस बना, बाबू भाई, विनोद यादव, टोनी पाल, बाबू बंजारा, दीपक भय्यू मईड़ा रहे। आयोनज में असीम ओझा, प्रदीप नागोरा,  चेतन शर्मा, अभिषेक पटेल,  शशि पटेल, स्वप्निल सिंह, शब्बीर खान, अजय मालाकार, श्री सज्जन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों की भूमिका सराहनीय रही।

    आज होगा फाइनल मुकाबला

    आरसीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 29 मार्च (शुक्रवार) को शाम 6.30 बजे से हाट रोड सुपर किंग्स और ब्रदर यूनाइटेड के बीच खेला जाएगा। मैच नेहरू स्टेडियम पर दूधिया रोशनी में होगा। मुख्य अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य होंगे।

    ]]>
    Fri, 29 Mar 2024 10:54:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    RCL&2024 : अब तक हुए 23 मैच में बरसे 4043 रन, 265 विकेट गिरे, 258 छक्के और 231 चौके लगे, रॉयल चैलेंजर्स रतलाम ग्रुप&ए में दूसरे स्थान पर https://acntimes.com/RCL-2024-4043-runs-scored-in-23-matches-258-sixes-and-231-fours-were-hit https://acntimes.com/RCL-2024-4043-runs-scored-in-23-matches-258-sixes-and-231-fours-were-hit बढ़ता जा रहा है रतलाम चैंपियन लीग RCL-2024 में दिन-रात हो रहे टेनिस बाल मैच में रोमांच

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी प्रेरणा से से हो रही रतलाम चैंपियन लीग (RCL)- 2024 में रोज रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। स्थानीय नेहरू स्टेडियम में अब तक हुए 23 मैचों में कुल 4043 रन बन चुके हैं जबकि 265 विकेट गिरे। अब बल्लेबाजों ने 258 छक्के और 231 चौके जड़ चुके हैं।

    प्रतियोगिता संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज एवं जयेश राठौर ने बताया कि प्रतिदिन तीन मैच खेले जा रहे हैं। गत दिवस हुए मैच में खिलाड़ियों से परिचय अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय (उज्जैन), भाजपा नेता राजमल जैन, राजेश चौहान, कांग्रेस नेता विजय सिंह चौहान,  हितेश पेमाल, कपिल चावला, दिनेश राठौड़, महेंद्र कोठारी, अशोक चौटाला, दिनेश पोरवाल, मनीष शर्मा, देवशंकर पांडेय ने प्राप्त किया। इसके बाद शुरू हुए मैच में जीत के लिए खूब जोर-आजमाइश हुई।

    रॉयल चैलेंजर्स रतलाम ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर

    रॉयल चैलेंजर्स रतलाम ने लक्स-यू इलेवन को 26 रन से पराजित कर जीत दर्ज कर ग्रुप-ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। हाट रोड सुपर किंग्स, एनएनआर 2.437 के साथ पहले स्थान पर है। आरसीआर ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 92 रन बनाए जिसके जवाब में लक्स-यू इलेवन मात्र 66 रन बना सकी। अभय सिंह सेंगर को श्याम महेंद्र ओझा की स्मृति में मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी और 500 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। लक्स-यू इलेवन के गेंदबाज स्वप्निल सिंह ने 3 विकेट लिए।

    ब्रदर्स यूनाइटेड को मिली 19 रन से जीत

    दूसरा मैच ब्रदर्स यूनाइटेड और रतलाम टाइटन्स के बीच हुआ। नवीन गवली ने आतिशी बल्लेबाजी कर 21 बाल पर 48 रन बनाए। टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 118 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में रतलाम टाइटन्स 10 ओवर में 3 विकेट खोकर मात्र 99 रन बना सकी। इस तरह ब्रदर्स यूनाइटेड ने 19 रन से मैच जीत लिया। अमोल कस्तूरे और नवीन गवली ने एक-एक विकेट लिए। नवीन गवली को श्याम महेंद्र ओझा की स्मृति में मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी और 500 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

    हाट रोड सुपर किंग्स 8 विकेट से विजयी

    तीसरा मैच जवाहर टाइगर और हाट रोड सुपर किंग्स के मध्य खेला गया। जवाहर टाइगर ने 10 ओवर में 67 रन 7 विकेट पर बनाए। इसके जवाब में हाट रोड सुपर किंग्स 8 विकेट से मैच मात्र 8 ओवर में ही जीत लिया। टीम के साजिद मिर्जा मैन ऑफ द मैच रहे।

    ये उपस्थित रहे

    स्कोरर दिग्विजय सिंह, कॉमेंटेटर योगेंद्र सिंह जादौन, उमेंद्र सिंह एवं एंपायर जानू चित्तौड़गढ़ ने अपनी अलग शैली से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। इस दौरान विनोद यादव, टोनी पाल, बाबू बंजारा, प्रदीप राव, दीपक भय्यू मईड़ा, प्रिंस बना, विजय राठौर, असीम ओझा, प्रदीप नागौरा, चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 21 Mar 2024 11:47:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम चैंपियन लीग (RCL) 2024 का तीसरा दिन रोमांच से भरपूर रहा, हुई चौकों&छक्कों की बरसात, तीन दिन में लगा चौकों का शतक https://acntimes.com/The-third-day-of-Ratlam-Champion-League-RCL-2024-was-full-of-thrill https://acntimes.com/The-third-day-of-Ratlam-Champion-League-RCL-2024-was-full-of-thrill एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित रतलाम चैम्पियन लीग (आरसीएल)-2024 का तीसरा दिन रोमांचक मैचों के नाम रहा। नेहरू स्टेडियम में हुए तीनों मैंचों में छक्कों और चौकों की बरसात हुई। प्रतियोगिता में तीन दिन के दौरान चौकों का तो शतक ही लग चुका है।

    प्रतियोगिता संयोजक यतेंद्र भारद्वाज एवं जयेश राठौर ने बताया कि तीसरे दिन के मैच बजरंग दल के विभाग संयोजक विनोद शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पार्षद वसीम शेरानी, पूर्व पार्षद देवशंकर पांडेय, युवा मोर्चा जिला मंत्री राहुल जादव, आयोजन समिति के महेंद्र कोठारी की उपस्थिति में हुए।

    पहला मैच : आरसीआर के धुरंधरों ने  ब्लैक पैंथर को छकाया

    तीसरे दिन के पहल मैच रॉयल चैलेंजर रतलाम (आरसीआर) और ब्लैक पैंथर के मध्य हुआ। इसमें आरसीआर ने पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 126 रन का लक्ष्य दिया। पीछा करते हुए ब्लैक पैंथर 85 रन पर सिमट गई। आरसीआर के मिकी मुगल ने 18 गेंदों पर धुआंधार 57 रन बनाए। इनमें आठ छक्के शामिल रहे। ब्लैक पैंथर के सौरभ कुशवाहा ने 10 गेंद पर ताबड़तोड़ 26 रन बनाएं। गेदबाजी करते हुए अभय सिंह सेंगर ने दो ओवर में तीन विकेट लिए। आरसीआर ने 33 रनों से मैच जीत लिया।

    दूसरा मैच : लक्स यू लॉयन के आगे 74 रन पर ढेर हुई शैरानी इलेवन

     दूसरे मुकाबले में लक्स यू लॉयन विरुद्ध शैरानी इलेवन के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ। इसे लक्स यू लॉयन ने अंतिम ओवर में 11 रन से जीत लिया। लक्स यू लायन ने 6 विकेट पर 10 ओवर में 85 रन का लक्ष्य दिया। शैरानी इलेवन 74 रन ही बना सकी। मोहित नाटाणी ने 26 गेंद पर 50 रन चार चौके और तीन छक्के लगा कर बनाए। लक्स यू लॉयन के गेंदबाज स्वप्निल सिंह  ने दो ओवर में मात्र 14 रन पर तीन विकेट झटके।

    तीसरा मैच : वेलकम टाइल्स के आगे नहीं चली किलर इलेवन की

    अंतिम मुकाबला डे-नाइट हुआ। यह किलर इलेवन और वेलकम टाइल्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किलर इलेवन ने 10 ओवर में 83 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाए। वेलकम टाइल्स ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। वेलकम टाइल्स के पूरण व्यास ने 26 गेंद पर 53 रन  पांच छक्के और चार चौके की आतिशी पारी खेली। वेलकम टाइल्स के बॉलर नाहरू, इकरार, राहुल राजपूत और हर्षित उपाध्याय ने विकेट लिए।

    इन्हें मिले पुरस्कार

    स्व श्याम-महेंद्र ओझा की स्मृति में मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी और 500 रुपए का नकद पुरस्कार रॉयल चैलेंजर रतलाम के मिकी मुगल, लक्स यू लॉयन के स्वप्निल सिंह और पूरण व्यास को अतिथियों ने प्रदान किया। स्कोरिंग दिग्विजय सिंह, कॉमेंट्री योगेंद्र सिंह जादौन व उमेंद्र सिंह, अंपायरिंग विनोद यादव, टोनी पाल, प्रदीप राव, दीपक, भय्यू मईड़ा ने की। प्रिंस बना, विजय राठौर, असीम ओझा, प्रदीप नागौरा उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 16 Mar 2024 21:03:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम चैम्पियन लीग (RCL) & 2024 टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य शुभारंभ https://acntimes.com/RCL-2024-Tennis-Ball-Cricket-Tournament-begins https://acntimes.com/RCL-2024-Tennis-Ball-Cricket-Tournament-begins एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति ट्रॉफी उन्हीं के आदर्शों का अनुसरण कर आयोजित की जा रही है। स्व. ठाकरे के आदर्शों पर चलते हुए आज की युवा पीढ़ी खेलों में भी आगे बढ़ रही है। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भी अनुशासन का उदाहरण पेश कर रहे हैं।

    यह बात पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने नेहरू स्टेडियम में कही। वे यहां वे श्री सज्जन क्रिकेट क्लब एवं केशव स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति क्रिकेट ट्रॉफी के शुभारंभ अवसर पर कही। आयोजन को पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णानंद संरक्षक राष्ट्रीय गौ सेवा संघ भारत के संरक्षक एवं पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णानंद जी ने भी संबोधित किया और आयोजकों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

    महापौर प्रह्लाद पटेल ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहला अवसर है जब किसी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णानंद जी जैसे संतों द्वारा किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी संबोधित किया। उपाध्याय ने कहा में कुशाभाऊ ठाकरे स्पर्धा से वर्षों से रतलाम के खिलाड़ियों को बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म मिला। यहां से निकलकर अनेक खिलाड़ियों ने रतलाम का नाम रोशन किया।

    हाट रोड सुपर किंग्स ने जीता पहला मैच

    प्रतियोगिता की जानकारी संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज एवं जयेश राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि स्पर्धा के प्रारंभ में सभी टीमों द्वारा राष्ट्रगान किया। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी की गई। प्रथम मैच हाट रोड सुपर किंग्स और ब्लैक पैंथर के मध्य खेला गया जिसमें ब्लैक पैंथर ने 10 ओवर में 69 का लक्ष्य दिया। इसे 7 ओवर में ही हाट रोड सुपर किंग्स ने लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। हाट रोड सुपर किंग्स के रफीक ने छक्के ओर चौके की बरसात कर आरसीएल का पहला अर्ध शतक लगा कर टीम को विजय दिलाई।

    दूसरे मैच में किलर टीम रही विजेता

    दूसरा मैच रतलाम टाइटंस ने और किलर के मध्य खेला गया किलर ने 103 का लक्ष्य दिया। रतलाम टाइटन 75 रन पर ऑल आउट हो गई। रोचक मुकाबल में किलर विजेता रही। दोनों मैचों के मैन ऑफ द मैच स्व. श्यामा महेंद्र ओझा द्वारा 500 रुपए का नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

    आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए। योगेंद्र सिंह जादौन, अजय मालाकार, प्रशांत व्यास, अमित गेहलोद, पायलेट पुरोहित (श्री सज्जन क्रिकेट क्लब) के मार्गदर्शन में मैच हुए। स्कोरर दिग्विजय सिंह व अंपायर बाबू ओर टोनी रहे। संचालन मनीष शर्मा ने किया। आभार भाजपा नेता दिनेश राठौड़ ने माना।

    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर भाजपा नेता महेंद्र कोठारी, मनीष शर्मा, दिनेश राठौड़, संजय शर्मा, देवशंकर पांडेय, राजेंद्र राठौर, सुरेंद्र जोशी, प्रिंस बन्ना, दीपक मईड़ा, डॉ. आशीष तिवारी, वैभव जाट, गौरव जाट, फिरोज खान, चेतन शर्मा, नीरज परमार, अभिषेक पटेल, मुकेश राठौर, संजय कोठारी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 14 Mar 2024 09:58:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के सरवर कुरैशी बने मध्य प्रदेश केसरी, ग्वालियर में आयोजित स्पर्धा में रचा इतिहास, मिली बधाइयां https://acntimes.com/Sarwar-Qureshi-of-Ratlam-became-Kesari-of-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/Sarwar-Qureshi-of-Ratlam-became-Kesari-of-Madhya-Pradesh एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ग्वालियर में मध्य प्रदेश केसरी कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम के युवा पहलवान सरवर कुरैशी मध्य प्रदेश केसरी चुने गए।

    रतलाम शहर के सरवर कुरैशी ने कुश्ती के क्षेत्र में रतलाम शहर का नाम रोशन किया। ग्वालियर में आयोजित मध्य प्रदेश केसरी कुश्ती स्पर्धा जीतकर सरवर ने मध्य प्रदेश में इतिहास रच दिया। सरवर रतलाम शहर के अल्लाह बेली अखाड़े के पहलवान हैं। अल्लाह बेली अखाड़े के अध्यक्ष एवं पार्षद नासिर कुरैशी, संचालक एजाज पहलवान, खलीफा फैयाज कुरैशी, गोलू पहलवान, यूनुस पहलवान एवं अखाड़े के सभी पहलवानों, अफजल हुसैन ने सरवर कुरैशी को बधाई दी है।

    ]]>
    Fri, 23 Feb 2024 23:29:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में 24 फरवरी को होगा 24वें खेल चेतना मेले का पुरुस्कार वितरण और धन्यवाद समारोह भी होगा https://acntimes.com/Prize-distribution-ceremony-of-24th-Khel-Chetna-Mela-will-be-held-on-24th-February https://acntimes.com/Prize-distribution-ceremony-of-24th-Khel-Chetna-Mela-will-be-held-on-24th-February एसीएन टाइम्स @ रतलाम ।  क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला का पुस्स्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह 24 फरवरी को होगा। समारोह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में होगा। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहेंगी।

    खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 24वीं अन्तरविद्यालयीन खेलकूद प्रतिस्पर्धा के तहत 4 दिवसीय खेल चेतना मेले का आयोजन जनवरी के पहले पखवाड़े में हुआ था। इसमें 18 खेल स्पर्धाओं में रतलाम शहर के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने सहभागिता की थी। इसका पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह मंत्री काश्यप की उपस्थिति में होने जा रहा है। आयोजन 24 फरवरी की शाम को वीसाजी मेंशन में होगा। खेल चेतना मेला के तहत क्रिकेट, बैडमिन्टन, बॉस्केटबाल, खो-खो, कबड्डी, स्केटिंग, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, शतरंज, शूटिंग, व्हालीबाल, फुटबाल, तैराकी, मलखम्ब एवं योग में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए थे।

    ]]>
    Fri, 23 Feb 2024 22:53:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    24वां खेल चेतना मेला : चौथे दिन सभी खेल स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न, क्रिकेट में उत्कृष्ट विद्यालय बना विजेता https://acntimes.com/24th-Khel-Chetna-Mela-Final-matches-of-all-sports-events-concluded-on-the-fourth-day https://acntimes.com/24th-Khel-Chetna-Mela-Final-matches-of-all-sports-events-concluded-on-the-fourth-day एसीएन टाइम्स @ रतलाम 24वें खेल चेतना मेला के चौथे व अंतिम दिन सभी मैदानों पर निर्णायक मुकाबले देखने को मिले। इसमें जीत हासिल कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली स्कूल टीमों के चेहरे पर अलग ही खुशी नज़र आ रही थी। शुक्रवार के दिन भी सुबह से शाम तक खिलाड़ी मैदान पर नज़र आए। अलग-अलग मैदानों पर विजेता खिलाड़ी एवं टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। शहर के संत कंवर राम क्रीड़ा केन्द्र पर सीएसपी अभिनव वारंगे ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

    क्रिकेट : फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट विद्यालय, संत मीरा कॉन्वेंट स्कूल को हराकर विजेता बना। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उत्कृष्ट विद्यालय के कृष्णा रहे। रेलवे खेल मैदान पर आयोजित फुटबॉल के मुकाबलों में रेलवे उ. मा. विद्यालय ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल को 3-0 से हराया और विजेता बना। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नीतेश सिंह रहे।

    खो-खो : बालक सीनियर वर्ग में हिमालय इंटरनेशनल विजेता एवं नाहर ग्लोबल उपविजेता रहा। जूनियर वर्ग में जैन बालक उ.मा.विद्यालय विजेता एवं साईं श्री एकेडमी उपविजेता रहा। उत्कृष्ट खिलाड़ी यश डांगी रहे।

    बास्केटबॉल : गुरु तेग बहादुर एकेडमी बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में विजेता रहा। बालिका वर्ग में गुरु तेग बहादुर एकेडमी ने हिमालय इंटरनेशनल को शिकस्त दी तथा बालक वर्ग में निर्मला कॉन्वेंट स्कूल को हराया।

    बेडमिंटन : निर्णायक मुकाबलों में बालिका वर्ग में संस्कृति स्वामी विजेता रही। उपविजेता सिद्धि सांकला रही। बालिका सीनियर वर्ग में प्रचिति गेरा विजेता एवं रैनी मेहता उपविजेता रही। बालक जूनियर वर्ग में हर्ष झामर विजेता एवं तीर्थ खिलोसिया उपविजेता रहे। सीनियर वर्ग में जय नलवाया विजेता एवं मानस विजयवर्गीय उपविजेता रहे।

    हॉकी : बालक वर्ग में संत मीरा कॉन्वेंट स्कूल विजेता एवं श्री गुजराती समाज स्कूल उपविजेता रहा। नितिन राठौड़ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। बालिका वर्ग मे उत्कृष्ट विद्यालय विजेता एवं महारानी लक्ष्मी बाई उपविजेता रहे। स्वाति खोईवाल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही।

    योग : जूनियर बालक वर्ग में धैर्य प्रताप सिंह प्रथम, उत्कर्ष सोनार द्वितीय एवं शशांक राठौड़ तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खुशी लागरोचिया प्रथम, चेष्टा चंदवारिया द्वितीय एवं कृष्णा तिवारी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर बालक वर्ग में संदीप पाटीदार, अंश सोलंकी, मयूर पाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में श्रद्धा जाधव, डिम्पल शर्मा एवं भत्या राठौर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।

    तैराकी : अंडर-19 बालिका वर्ग फ्री स्टाइल एवं बैक स्ट्रोक मुकाबले में लेखिका कनेरिया प्रथम रही। बालक वर्ग में दक्ष पाटीदार, अथर्व यादव एवं कार्तिक धमावत क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। बैक स्ट्रोक में अब्दुल कादिर प्रथम एवं कार्तिक धमावत द्वितीय रहे। ब्रेस स्ट्रोक में देवांश दुबे प्रथम एवं अथर्व यादव द्वितीय रहे। बटरफ्लाई में अब्दुल कादिर एवं दक्ष पाटीदार क्रमशः प्रथम व द्वितीय रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल में दक्ष पाटीदार, अथर्व यादव एवं दिक्षांत तिवारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 100 मी. ब्रेस स्टोक में देवांश दुबे प्रथम एवं बटरफ्लाई में अब्दुल कादिर प्रथम रहे। अंडर-14 में 50 मी. फ्री स्टाईल में श्रीधा काकानी, प्रिशा सोनी एवं भव्यांशी शर्मा एवं बालक वर्ग में अयांश सोनी, पर्व धाकड़ एवं कार्तिक नायर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। बैक स्ट्रोक में राज वसुनिया एवं मुश्ताक खिलजी प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे।

    ब्रेस स्ट्रोक में अयांश सोनी विजेता रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल में श्रीधा काकानी प्रथम एवं प्रिशा सोनी द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में अयांश सोनी, आयुष दुबे एवं शाश्वत यादव प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। अंडर-17 में 50 मीटर फ्री स्टाइल में चेतन्या यादव, आध्या उपाध्याय प्रथम, द्वितीय रही एवं बालक वर्ग में साईं राम, आयुष परमार एवं यश हाड़ा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बटरफ्लाई में नमन सोलंकी एवं साई राम प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। ब्रेस स्ट्रोक में वरेण्यम व्यास एवं साई राम प्रथम, द्वितीय रहे। ब्रेक स्ट्रोक में नमन सोलंकी एवं आयुष परमार प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग फ्री स्टाइल में काजल परिहार प्रथम रही। बालक वर्ग में यश हाड़ा, आयुष परमार एवं लक्की परिहार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त नमन सोलंकी एवं साईं राम प्रथम एवं द्वितीय रहे। ब्रेस स्ट्रोक में वरेण्यम व्यास प्रथम स्थान पर रहे। 50 एवं 100 मीटर बालिका वर्ग बटरफ्लाई में काजल परिहार प्रथम स्थान पर रही।

    कुश्ती : बालक वर्ग मुकाबलों में 34 किग्रा वजन में आदिल मोहम्मद विजेता एवं हितेश गुंजेला उपविजेता रहे। 38 किग्रा वर्ग में राजवीर जाट विजेता एवं मोइन कुरैशी उपविजेता रहे। 41 किग्रा में कृष्णा कल्याणे एवं अलीनूर कुरैशी उपविजेता रहे। 48 किग्रा वर्ग में यशवीर जाट विजेता एवं अनमोल गुर्जर उपविजेता रहे। 52 किग्रा वर्ग में निखिल गुर्जर विजेता एवं फैजान अली उपविजेता रहे। 57 किग्रा वर्ग में सुभाष कटारा विजेता एवं कान्हा जाट उपविजेता रहे। 62 किग्रा वर्ग में गर्वित परिहार विजेता एवं सौम्य पुनिया उपविजेता रहे। 68 किग्रा वर्ग में जयेश शीतल सेन विजेता एवं नीरज मौर्या उपविजेता रहे। 75 किग्रा वर्ग में तेजस शर्मा विजेता एवं दुर्गेश कहार उपविजेता रहे। 75 किग्रा से अधिक वर्ग में मोक्ष चतुर्वेदी विजेता एवं तेजस शर्मा उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में 45 किग्रा वजन में संजना गवली विजेता एवं रिद्धिमा पाल उपविजेता रही। 50 किग्रा वर्ग में साक्षी रावल विजेता एवं कुमकुम व्यास उपविजेता रही। 55 किग्रा वर्ग में काजल रजक विजेता एवं पूनम जाटव उपविजेता रही। सर्वश्रेष्ठ पहलवान सुभाष कटारा रहे।

    ]]>
    Fri, 12 Jan 2024 22:40:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    24वां खेल चेतना मेला : महापौर प्रहलाद पटेल और कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के हाथों खिलाड़ी हुए पुरस्कृत, तीसरे दिन हुए फाइनल मुकाबले https://acntimes.com/24th-Khel-Chetna-Mela-Players-awarded-by-Mayor-and-Collector https://acntimes.com/24th-Khel-Chetna-Mela-Players-awarded-by-Mayor-and-Collector एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 24वें खेल चेतना मेला के तीसरे दिन खेल मैदान खिलाड़ियों से पटे नजर आए। सुबह से शाम तक विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हजारों बच्चों ने सहभागिता की। इनमें विजेता टीम एवं खिलाड़ियों के चेहरे अतिथियों के हाथों पुरस्कार पाकर खिल उठे।

    संत कंवरराम नगर स्थित क्रीड़ा केन्द्र पर आयोजित स्केटिंग के मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित एथलेटिक्स के मुकाबलों में विजेता खिलाड़ी एवं टीम को कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार एवं वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने पुरस्कार प्रदान किए। खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि बीते तीन दिनों से चल रहे खेलों के इस महाकुंभ में शहर के सभी विद्यालयों के 7000 से अधिक बच्चों द्वारा 18 खेलों में सहभागिता की जा रही है।

    तीसरे दिन तक शतरंज, खो-खो, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी सहित अधिकतर खेलों के निर्णायक मुकाबले संपन्न हुए। खेल चेतना मेला के चौथे एवं अंतिम दिन शुक्रवार को शेष बचे हुए खेलों के निर्णायक मुकाबले भी संपन्न हो जाएंगे। खेल चेतना मेला का समापन समारोह आगामी दिनों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में समारोहपूर्वक होगा।

    तीसरे दिन हुई खेल स्पर्धाओं के परिणाम

    खो-खो : बालिका जूनियर वर्ग में जैन बालक ने साईं श्री इंटरनेशनल को हराया, जबकि बालक वर्ग में भी जैन बालक ने गुरु तेग बहादुर पब्लिक को हराया। बालक सीनियर वर्ग में जैन बालक ने साईं श्री इंटरनेशनल को हराया वहीं बालिका वर्ग में साईं श्री इंटरनेशनल ने जैन विद्या निकेतन को हराया कर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की।

    शतरंज : मुकाबलों में सभी वर्गों में कुल 256 खिलाड़ियों ने सहभागिता की थी। इसमें सीनियर बालिका वर्ग में अभिश्री जोशी, हिमाद्री रामावत एवं जहान्वी जैन क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में देशना पितलिया, वाणी अग्रवाल एवं तनुश्री चौहान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका सब जूनियर में नैवेद्या साहू, समृद्धि यादव एवं दिशा मईड़ा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। मिनी वर्ग में ध्वजा खिलोसिया, दिव्यांशी शर्मा एवं वैदिका सिंह ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग में गौरव गुप्ता, शिशिर यादव एवं क्षितिज अग्रवाल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में यशवर्धन बघेल, प्रिंस मेहता एवं कबीर मूणत ने जीत दर्ज की। सब जूनियर वर्ग में नमन डफरिया, दक्षराज सिंह, प्रबीर मीणा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पर रहे। मिनी बालक वर्ग में ईवान यादव, अयांश छाजेड़ एवं अव्यांक कोठारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।

    योग : सब जूनियर बालिका वर्ग में मनस्वी राठौर, दिव्यांशी पाल एवं मनस्वी वर्मा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। सब जूनियर बालक वर्ग में सात्विक भार्गव, वेदांश मोयल एवं चेतन्य पाटीदार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।

    टेबल टेनिस : एकल मुकाबले में आगम यादव विजेता और अली असगर टोपी उपविजेता रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आयुष गुप्ता चुने गए। एकल बालिका वर्ग में आन्या यादव विजेता एवं आयुषी गौड़ उपविजेता रही। सृष्टि मजावदिया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं। टीम ग्रुप में बालक वर्ग में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल विजेता एवं न्यू तैय्यबियाह स्कूल उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल विजेता एवं गुरु तेग बहादुर एकेडमी उपविजेता रहा।

    ]]>
    Thu, 11 Jan 2024 22:45:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल चेतना मेले में कुश्ती में नन्हे पहलवानों ने लगाए बडे़ दांव, देखने वाले रह गए दंग, पुरस्कार पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे https://acntimes.com/Little-wrestlers-made-big-bets-in-wrestling-at-Khel-Chetna-Fair-spectators-were-stunned https://acntimes.com/Little-wrestlers-made-big-bets-in-wrestling-at-Khel-Chetna-Fair-spectators-were-stunned एसीएन टाइम्स @ रतलाम क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न खेल मैदानों पर निर्णायक मुकाबले हुए। नेहरू स्टेडियम में आयोजित कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों में नन्हे पहलवानों को बड़े दाव लगाते देख हर कोई दंग रह गया। वहीं अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर निर्णायक मुकाबलों में जीत दर्ज की। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वार पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाते ही खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे और वे खुशी से झूम उठे।

    दूसरे दिन की स्पर्धाओं के परिणाम

    एथलेटिक्स : बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में माही पांचाल, आकृति शर्मा एवं आराध्या राजपुरोहित क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। वहीं सीनियर बालक वर्ग में देवेश शर्मा, उत्कर्ष राठौड़ एवं यश प्रताप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया। बालक जूनियर 1500 मीटर दौड़ में जॉन मावी, नमन लिम्बोदिया एवं सतीश निनामा जबकि बालिका वर्ग में दिव्यांशी वर्मा, पलक राठौड़ एवं भक्ति पाण्डेय क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग में अवसर राठौड़, पुष्कर बेलिया एवं अल्फेज अब्बास, वहीं बालिका वर्ग में स्नेहा शर्मा, आराध्या राजपुरोहित एवं कशिश देवड़ा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।

    एथलेटिक्स : 100 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में हुसैन कासमजी, सुभाष मईड़ा, हमजारंग जबकि बालिका वर्ग में सुनिता झोड़िया, लक्ष्मी नायक एंव देविका जोशी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में आलिया जैन, चित्रांशी पाटीदार, एंजल पाटीदार एवं बालक वर्ग में प्रिंस परमार, शिवराज तंवर एवं नव्या अग्रवाल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

    कबड्डी : बालक जूनियर वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय ने पैराडाइज को, सरस्वती शिशु मंदिर ने नूतन माध्यमिक विद्यालय, समता शिक्षा निकेतन ने डिवाइन मर्सी को, साईंश्री ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, हिमालया ने संत मीरा स्कूल को, सरस्वती शिशु मंदिर ने उत्कृष्ट विद्यालय को, जैन बालक ने केन्द्रीय विद्यालय को हराया। सीनियर बालक वर्ग के रोचक मुकाबले में समता शिक्षा निकेतन ने जैन बालक स्कूल को 2 अंक से हराकर जीत दर्ज की। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर ने रेलवे स्कूल को 10 अंकों से हराया। उत्कृष्ट विद्यालय ने सन एण्ड शाइन को, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने गुरु रामदास पब्लिक स्कूल को, नाहर ग्लोबल ने मसीह स्कूल, विचक्षण विद्यापीठ ने द सेफायर स्कूल को एवं हिमालय इंटरनेशनल ने संत मीरा को हराया।

    खो-खो : बालिका सीनियर वर्ग में जैन बालक उ. मा. स्कूल ने सन एण्ड शाइन को, साईंश्री ने रेलवे को, गुरु तेग बहादुर ने सरस्वती शिशु मंदिर को, जैन विद्या निकेतन ने साईंश्री को एवं साईंश्री इंटरनेशनल ने जैन स्कूल को हराया। बालक जूनियर वर्ग में जैन बालक ने अनुज को, नाहर ग्लोबल ने गोधरा पैराडाइस को, जैन विद्या निकेतन ने नेहरू माध्यमिक विद्यालय को, निर्मला कॉन्वेंट ने सरस्वती शिशु मंदिर, डिवाइन मर्सी ने मॉर्निंग स्टार, न्यू अर्पित ने स्कॉलर्स को, विवेक हायर सेकेण्डरी ने संत नामदेव को, गुरु तेग बहादुर ने नाहर ग्लोबल, साईंश्री ने राधाकृष्णन स्कूल को हराया। बालक सीनियर वर्ग में जैन बालक ने डिवाइन मर्सी स्कूल, जैन विद्या निकेतन ने नाहर ग्लोबल को हराया।

    फुटबॉल : मॉर्निंग स्टार ने एकतरफा मुकाबले में 5-0 से गुरु रामदास पब्लिक स्कूल को हराया। इसी प्रकार से हिमालय इंटरनेशनल ने संत नामदेव स्कूल को 5-0 से, रेलवे स्कूल ने द सफायर स्कूल को 4-0 से, सेंट स्टीफन्स ने जैन पब्लिक को 3-0 से, द किंग ने नाहर ग्लोबल को 1-0 से, मॉर्निंग स्टार ने समता शिक्षा निकेतन को 1-0 से हराया।

    शूटिंग : चैंपियन ऑफ चैंपियन पिस्टल में नैवेद्य राय और राइफल में रणवीर मेव रहे। वहीं कक्षा 3 से 5 में बालक वर्ग ओपन साइट राइफल में अयांश सोनी प्रथम रहे। पिस्टल में अद्वित पोरवाल प्रथम, श्रैयम जैन द्वितीय एवं अद्विक गौर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में जियाना ठक्कर प्रथम एवं आरिमा खान द्वितीय रही। कक्षा 6 से 9 बालक वर्ग में प्रथम मालव चौपड़ा, द्वितीय मनन व्यास एवं तृतीय स्थान पराक्रम सिंह शक्तावत ने हासिल किया। अन्य मुकाबले में प्रथम रणवीर मेव, द्वितीय वैदिक टांक एवं तृतीय स्थान पर युध्रुव प्रताप सिंह रहे। पिस्टल में सनाया ठक्कर विजेता रही। बालक वर्ग में प्रियांश भाटी प्रथम, वीरभद्र द्वितीय एवं अर्थ वीर सिंह तृतीय रहे। कक्षा 10 से 12 में रेहान अब्बासी प्रथम रहे। बालिका वर्ग में प्रिंसी कटारिया प्रथम एवं निहारिका राठौड़ द्वितीय रही। इसी प्रकार बालक वर्ग में प्रथम आरिश खान, द्वितीय हर्षवर्धन सिंह एवं तृतीय स्थान पर ध्रुव राज सिंह रहे। पिस्टल में नैवेद्य राय विजेता रहे।

    बैडमिंटन : मुकाबलों में बालक सीनियर वर्ग में सेंट स्टीफन्स ने नाहर कॉन्वेंट को, जैन पब्लिक स्कूल ने निर्मला कॉन्वेंट स्कूल को, सेंट स्टीफन्स ने बोधि इंटरनेशनल को, निर्मला कॉन्वेंट ने गुरु तेग बहादुर को एवं सेंट स्टीफन्स ने ज्योति कॉन्वेंट स्कूल को हराया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में एलिट ग्लोबल ने नाहर कॉन्वेंट, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ने रेलवे स्कूल एवं सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ने एक अन्य मुकाबले में गुरु तेग बहादुर को हराया। सेमीफाइनल मुकाबलों में बालक जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर स्कूल एवं सेंट स्टीफन्स स्कूल विजेता रहे। वहीं सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल एवं एलिट ग्लोबल स्कूल विजेता रहे।

    टेबल टेनिस : में बालक वर्ग में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल विजेता एवं न्यू तैय्यबियाह उप विजेता रहा। बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल विजेता एवं गुरु तेग बहादुर एकेडमी उप विजेता रहा।

    अतिथियों ने किया खिलाड़ियों को पुरस्कृत

    शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित एथलेटिक्स के मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, जनभागीदार समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया एवं खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

    ]]>
    Thu, 11 Jan 2024 14:24:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वें खेल चेतना मेले का भव्य शुभारंभ, रैली में विद्यार्थियों ने की कदमताल https://acntimes.com/Grand-inauguration-of-24th-Khel-Chetna-Fair-students-marched-in-the-rally https://acntimes.com/Grand-inauguration-of-24th-Khel-Chetna-Fair-students-marched-in-the-rally शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से निकली खेल चेतना रैली को महापौर प्रहलाद पटेल ने दिखाई झंडी

    9 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा खेल मेला

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वें खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ बुधवार को नेहरू स्टेडियम में हुआ। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने की। अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहीं। महापौर पटेल ने ध्वज वंदन कर खेल चेतना मेला के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाए। समारोह के दौरान क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा एवं खेल चेतना मेला आयोजित समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे।

    शुभारंभ समारोह से पूर्व शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से खेल चेतना मेला रैली को महापौर एवं अन्य अतिथियों द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूली बच्चों की यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां मार्च पास्ट को महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य अतिथियों ने सलामी दी।

    रैली में आकर्षण का केंद्र ज्योति कॉन्वेंट स्कूल द्वारा प्रभु श्रीराम का रथ रहा, जिस पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की वेशभूषा में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। रैली के आगे बैंड चल रहा था। उसके बाद अश्व पर ध्वज थाम खिलाड़ी नजर आए। उनके पीछे विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी स्कूली बैंड के साथ चलते नजर आए। शुभारंभ समारोह के आरंभ में अतिथियों का स्वागत क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. मजावदिया, सचिव शर्मा एवं खेल चेतना मेला एवं आयोजन समिति सचिव जैन ने किया।

    खेल चेतना मेले का उद्देश्य बच्चे स्वस्थ रहें- प्रहलाद पटेल

    समारोह की अध्यक्षता कर रहे महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि खेल चेतना मेला कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा 24 वर्ष पहले शुरू किया गया था। आज उनके परिवार में शोक होने से हमारे बीच में नहीं हैं, उनकी कमी खल रही है। खेल चेतना मेला की शुरुआत करने का एक ही उद्देश्य है कि बच्चे खेल के माध्यम से स्वस्थ रहें। वे अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।

    काश्यप दंपति द्वारा रोपा पौधा आज वट वृक्ष बन गया है- मनीषा शर्मा

    अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने खेल चेतना मेला के शुभारंभ के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रतिभाओं को तराशने का यह काम अभूतपूर्व है। बीते 24 वर्षों से यह लगातार जारी है। उसके लिए पूरे फाउंडेशन को शुभकामनाएं देती हूं। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल जागृति के लिए विराट स्वरूप में खेल मेला का आयोजन होता आ रहा है। यहां खेलने वाले कई विद्यार्थियों ने देश और प्रदेश में शहर का नाम रोशन किया है। मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं नीता काश्यप के प्रयासों से छोटे से पौधे के रूप में अंकुरित हुआ था, जो आज वट वृक्ष बन गया है। सभी बच्चे खेल भावना से खेले और अपना व विद्यालय का नाम रोशन करें, सभी को शुभकामनाएं। इसके पूर्व स्वागत भाषण क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। आभार प्रदर्शन आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने किया।

    1999 में देखा गया था सपना ताकि बच्चे मैदान पर आ सकें- मुकेश जैन 

    सचिव जैन ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यह आयोजन कर रहे हैं। 9 जनवरी से शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर स्पर्धाएं शुरू हो चुकी हैं। 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चे सहभागिता कर रहे हैं। इसका सपना हमारी प्रणेता नीता काश्यप एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा 1999 में देखा गया था कि शहर का हर बच्चा मैदान पर आना चाहिए। उसी को साकार करने में हमें जिन सभी के द्वारा मदद मिली उन सभी का चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

    ये रहे मौजूद

    शुभारंभ समारोह से पूर्व शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से निकली खेल चेतना मेला रैली के शुभारंभ अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल के साथ क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, अशोक जैन लाला, गोविंद काकानी, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, रामू डाबी आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 10 Jan 2024 20:42:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    24वें खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ 10 जनवरी को, भव्य रैली निकलेगी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप होंगे मुख्य आतिथि https://acntimes.com/Grand-inauguration-of-24th-Khel-Chetna-Mela-on-10th-January https://acntimes.com/Grand-inauguration-of-24th-Khel-Chetna-Mela-on-10th-January पहले दिन शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर सुबह से शाम तक हुईं विभिन्न खेल स्पर्धाएं, 12 जनवरी को होगा समापन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वें खेल चेतना मेले का भव्य शुभारंभ समारोह 10 जनवरी को सुबह 10.30 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा। इसके पूर्व सुबह 10 बजे शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से खेल चेतना रैली निकलेगी जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी, जहां मार्च पास्ट के साथ इसका शुभारंभ होगा। हालांकि खेल मेला की स्पर्धाओं का शुभारंभ मंगलवार को ही हो चुका है। इस दिन दिनभर विभिन्न स्पर्धाएं हुईं।

    खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले खेल मेला के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि फाउंडेशन अध्यक्ष एवं प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप रहेंगे। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहेंगी। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से निकलने वाली खेल चेतना रैली का समय पूर्व में सुबह 9.30 बजे का रखा गया था। मौसम सर्द होने के चलते समय में परिवर्तन करते हुए अब सुबह 10 बजे रैली आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते अब शुभारंभ समारोह भी नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे के बजाय 10.30 बजे शुरू होगा।

    18 खेलों में 7 हजार विद्यार्थियों की होगी सहभागिता

    खेल चेतना मेला में खेल स्पर्धाओं की शुरुआत मंगलवार को हो गई। शहर के खेल मैदानों पर सुबह से विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अलग-अलग खेलों में सहभागिता की। स्पर्धा के पहले दिन के मुकाबलों को पार कर कई टीमों ने अगले दौर में प्रवेश किया। चार दिवसीय खेल चेतना मेला 12 जनवरी तक चलेगा। इसमें 18 खेलों में 7 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सहभागिता कर रहे हैं।

    यहां हो रही स्पर्धाएं

    खेल मेला के तहत आयोजित होने वाली स्पर्धाओं में नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, टेबल टेनिस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में एथलेटिक्स एवं हॉकी, काश्यप सभागृह सागोद रोड में बेडमिंटन, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र में योग, मलखंब, स्केटिंग, रेलवे ग्राउंड में फुटबॉल, रेलवे ऑफिसर क्लब डीआरएम ऑफिस में तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में बॉस्केटबॉल एवं व्हालीवॉल, विधि महाविद्यालय में शरीर सौष्ठव, शतरंज, सेठिया ग्राफिक्स स्टेशन रोड पर शूटिंग स्पर्धा का आयोजन होगा।

    ये रहे पहले दिन की स्पर्धाओं के परिणाम

    शतरंज : सीनियर गर्ल्स में जान्ह्वी जैन, अभिश्री जोशी, हुमा रावटीवाला ने बढ़त बनाई। वहीं जूनियर ग्रुप में गुलिका सिंह, देनिशा पितलिया, तनुश्री चौहान ने बढ़त बनाई।

    फुटबॉल : निर्मला कॉन्वेंट ने मसीह स्कूल, द सफायर ने डिवाइन मर्सी, हिमालया स्कूल ने मां शारदा, संत नामदेव ने विवेक हा. से. स्कूल, नाहर ग्लोबल ने सन एंड शाइन, द किंग ने शासकीय विद्यालय, मॉर्निंग स्टार ने सीएम राइज, गुरु तेग बहादुर स्कूल ने निर्मला कॉन्वेंट, श्री चेतन्य ने गुजराती स्कूल को, गुरु रामदास ने स्कॉलर्स, समता ने संत मीरा स्कूल को हराया।

    खो-खो : स्कॉलर्स ने संत नामदेव को, सांईश्री ने सरस्वती को, गोधरा पेराडाइज़ ने उ. मा. विद्यालय दीनदयाल नगर, डिवाइन मर्सी ने सरस्वती शिशु मंदिर, अमृत सागर को, अर्पित कॉन्वेंट ने न्यू मॉडल को, एमएलबी ने कन्या मा. विद्यालय को, मॉर्निंग स्टार ने निर्मला कॉन्वेंट को पराजित किया। वहीं बालिका सीनियर में साईं श्री इंटरनेशनल ने न्यू गांधी को, रेलवे बालिका ने संत नामदेव को, जैन स्कूल ने एमएलबी कन्या विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर ने रतलाम पब्लिक को, गुरु तेग बहादुर एकेडमी ने मसीह स्कूल को हराया। बालक सीनियर वर्ग में साईं श्री ने मसीह को, नाहर ग्लोबल ने संत मीरा, गुजराती ने निर्मला कॉन्वेंट को हराया। उत्कृष्ट विद्यालय की टीम नहीं आने से राधाकृष्ण स्कूल विजेता रहा। बालक जूनियर में जैन बालक ने नाहर ग्लोबल को हराया।

    बास्केटबॉल : बालिका वर्ग में गुरु तेग बहादुर ने समता स्कूल को, हिमालया ने रतलाम पब्लिक, सेंट जोसेफ ने नाहर ग्लोबल को हराया।

    व्हालीबॉल : मुकाबलों में न्यू तैय्यबी ने साईं श्री एकेडमी को, हिमालया ने महर्षि दयानन्द को, रतलाम पब्लिक ने मसीह स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

    हॉकी : बालक वर्ग में गुजराती स्कूल ने गुरु तेग बहादुर को, निर्मला कॉन्वेंट ने हिमालया को हराया। बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने जैन विद्या निकेतन, महारानी लक्ष्मीबाई ने रतलाम पब्लिक स्कूल, निर्मला कॉन्वेंट को गुजराती स्कूल और एक टीम के नहीं आने से उत्कृष्ट विद्यालय विजेता रहा।

    क्रिकेट : सेंट जोसफ कॉन्वेंट, समता इंटरनेशनल स्कूल, संत मीरा स्कूल बरबड़, नाहर कॉन्वेंट, मॉर्निंग स्टार, जैथ पब्लिक स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल, मूणत पब्लिक, गुजराती समाज स्कूल, विचक्षण विद्यापीठ, सन एण्ड शाइन, शा. उत्कृष्ट, गुरु तेग बहादुर ने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।

    स्केटिंग : कक्षा 1 से 3 में टू लेप इन लाइन में प्रथम केन्द्रीय विद्यालय, द्वितीय गुरु तेग बहादुर एवं तृतीय स्थान पर श्री चेतन्य स्कूल रहा। टू लेप क्वार्ड में प्रथम स्कॉलर्स स्कूल, द्वितीय श्री चेतन्य स्कूल एवं तृतीय स्थान पर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रहा। टू लेप रीक बालिका वर्ग इन लाइन में प्रथम स्थान पर द्वितीय स्थान पर हिमालय किड्स एवं तृतीय स्थान पर गुरु तेग बहादुर स्कूल रहा। कक्षा 4 से 5 में 300 मीटर रीक क्वार्ड बालिका वर्ग में प्रथम सेंट जोसफ कॉन्वेंट, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर मॉर्निंग स्टार स्कूल रहा।

    ]]>
    Tue, 09 Jan 2024 22:06:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल चेतना मेला कल से, रैली एवं शुभारंभ समारोह 10 जनवरी को, 12 तक चलेगा खेलों का महाकुंभ https://acntimes.com/Khel-Chetna-Fair-rally-and-inauguration-ceremony-on-10th-January https://acntimes.com/Khel-Chetna-Fair-rally-and-inauguration-ceremony-on-10th-January - 9 जनवरी से सभी खेल मैदानों पर शुरू हो जाएगी विभिन्न खेल स्पर्धाएं

    - 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा खेल मेला 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी तक होगा। सभी खेल मैदानों पर 9 जनवरी से विभिन्न खेल स्पर्धाएं होंगी। इस बार खेल चेतना मेला रैली एवं इसका भव्य शुभारंभ समारोह 10 जनवरी को सुबह 10 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा।

    खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 10 जनवरी को सुबह 9.30 बजे शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से खेल चेतना रैली निकलेगी। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी, जहां मार्च पास्ट के साथ इसका शुभारंभ होगा। इसकी तैयारियों के आयोजन समिति ने अंतिम रूप दे दिया है। खेल मैदानों पर बिजली, पानी, खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्था भी पूरी हो चुकी हैं। कुछ मैदानों पर खेल प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्कूली बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता की जा रही है। स्पर्धा के संबंध में स्कूलों से खेल एवं खिलाड़ियों की एंट्री भी प्राप्त हो चुकी है। 

    क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार भी 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता होगी। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए।

    इन स्थानों पर होंगी स्पर्धाएं

    शहर के नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, टेबल टेनिस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में एथलेटिक्स एवं हॉकी, काश्यप सभागृह सागोद रोड में बेडमिंटन, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र में योग, मलखंब, स्केटिंग, रेलवे ग्राउंड में फुटबॉल स्पर्धा होगी। रेलवे ऑफिसर क्लब डीआरएम ऑफिस में तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में बॉस्केटबॉल एवं व्हालीबॉल, विधि महाविद्यालय में शरीर सौष्ठव, शतरंज, सेठिया ग्राफिक्स स्टेशन रोड पर शूटिंग स्पर्धा का आयोजन होगा।

    ]]>
    Mon, 08 Jan 2024 09:31:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    24वें खेल चेतना मेला के लिए तैयार हो रहे खेल मैदान, 9 से 12 जनवरी तक शहर में होंगी खेल स्पर्धाएं https://acntimes.com/Sports-grounds-being-prepared-for-the-24th-Khel-Chetna-Fair https://acntimes.com/Sports-grounds-being-prepared-for-the-24th-Khel-Chetna-Fair क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वें खेल चेतना मेला की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। खेलों का यह महाकुंभ आगामी 9 से 12 जनवरी तक होगा। इसमें शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर कई तरह की स्पर्धाओं का आयोजन होगा। इसके लिए मैदान तैयार हो रहे हैं।

    खेल मैदान की वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा मैदान पर पहुंचे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खेल चेतना मेला समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता होगी। इस वर्ष भी 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेला में योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंभ, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

    स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, रेलवे खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संत कंवर राम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और मैदान तक लाएं।

    ]]>
    Thu, 04 Jan 2024 00:04:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल&खिलाड़ी : 24वां खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी तक, 18 खेलों में 7 हजार बच्चे करेंगे भागीदार https://acntimes.com/24th-Khel-Chetna-Mela-in-Ratlam-from-9-to-12-January https://acntimes.com/24th-Khel-Chetna-Mela-in-Ratlam-from-9-to-12-January क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा आयोजन

    तैयारियों के संबंध में खेल सलाहकार, संयोजक एवं सहसंयोजकों की बैठक सम्पन्न

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में 24वां खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी 2024 तक होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में आयोजन समिति के खेल सलाहकार, संयोजक एवं सहसंयोजकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में खेल मेले की तैयारियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

    खेल चेतना मेला समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 24वें खेल चेतना मेला के शुभारंभ से पूर्व खेल संयोजकों द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर होंगे। बैठक में खेल संयोजक, सहसंयोजक स्कूलों से चर्चा कर खेल मैदानों की स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यकता अनुसार मैदानों को तैयार कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में खेल संयोजक और सहसंयोजकों ने भी अपने सुझाव दिए। उक्त सुझावों के आधार पर समिति सदस्यों ने उन पर चर्चा कर निर्णय लिए।

    18 खेलों में 7 हजार बच्चे करेंगे सहभागिता

    क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार भी गत वर्ष की तरह 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता होगी। इसमें योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव आदि स्पर्धाएं होंगी। समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आयोजन समिति ने अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और मैदान तक लाएं। स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, आंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संत कंवरराम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी।

    ये सभी रहे उपस्थित

    बैठक में खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आर. सी. तिवारी, देवेंद्र वाधवा, अखिलेश गुप्ता, प्रकाश व्यास, जगदीश श्रीवास्तव, गुलाम मोहम्मद, प्रद्युम्न मजावदिया, अमरीक राणा, राकेश शर्मा, पप्पू मेहता, जितेंद्र धूलिया, जितेंद्र सिंह राणावत, बबलू तिवारी, नरेंद्र राव, कंवलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 20 Dec 2023 00:05:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विश्व दिव्यांग्य दिवस पर हुई जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता, 6 विकासखंड के 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग, पुरस्कार मिले तो खिले चेहरे https://acntimes.com/District-level-disabled-sports-competition-held-on-World-Disability-Day https://acntimes.com/District-level-disabled-sports-competition-held-on-World-Disability-Day एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व दिव्यांग दिवस के तहत जिला शिक्षा केंद्र रतलाम द्वारा जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह विकासखंडों के कुल 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सफल रहे विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर विजेताओं के चेहरे खिल गए। 

    स्पर्धा का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी एवं विशेष अतिथि रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मनीष शर्मा रहे। अध्यक्षता सामाजिक न्याय विभाग की जिला अधिकारी संध्या शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा केंद्र रतलाम के जिला परियोजना समन्वयक एम. एल. सांसरी, सहायक जिला परियोजना समन्वयक मुकेश राठौर, लतीफ खान, विवेक नगर, प्रशांत अस्थाना, दिलावर सिंह हाड़ा, प्रकाश सोलंकी, हरिओम मावी, मदन दमानिया, अंबाराम बोस, राखी शर्मा, दीप्ति अग्रवाल, संदीप पटेल, संध्या जैन, अंजुम खान, रेखा राठौड़, दिलावर, राजेश स्वर्णकर, हरीश भिंडवाल, जगदीश शर्मा एवं अन्य ने किया। स्वागत भाषण सहायक परियोजना समन्वयक मुकेश राठौर ने दिया। इस मौके पर श्रवण बाधित बालिकाओं नम्रता, तान्या एवं दीक्षिता ने नृत्य एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

    अतिथियों ने प्रदान किए पुरस्कार, मार्गदर्शन भी दिया

    सहायक परियोजना समन्वयक राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में छह विकासखंडों के कुल 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन में 100 मीटर दौड़, चित्रकला, रंगोली, चम्मच रेस, गायन आदि प्रतियोगिताओं में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री कोठारी ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं को पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ बिना किसी  निराशा के आगे बढ़ने का आह्वान किया। अन्य अतिथियों ने भी छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया और शुभकामनाएं दी।

    विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथि एवं रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र भारद्वाज ने पुरस्कार प्रदान किए। पूर्व गृह मंत्री कोठारी प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को अपनी तरफ से प्रोत्साहन पुरस्कार दिया। संचालन विकासखंड साक्षरता समन्वयक डॉ. रवीन्द्र उपाध्याय ने किया। आभार जिला परियोजना समन्वयक एम. एल. सांसरी ने किया।

    ]]>
    Fri, 15 Dec 2023 14:46:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सीएम राइज़ स्कूल के छात्र हर्षवर्धन सिंह राठौर का राइफल शूटिंग स्पर्धा में इंडियन टीम ट्रायल्स के लिए चयन, छह ट्रायल होंगे https://acntimes.com/CM-Rise-School-student-Harshvardhan-Singh-Rathore-selected-for-Indian-Team-Trials-in-rifle-shooting-event https://acntimes.com/CM-Rise-School-student-Harshvardhan-Singh-Rathore-selected-for-Indian-Team-Trials-in-rifle-shooting-event एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के सरकारी स्कूल सीएम राइज़ विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र हर्षवर्धन सिंह राठौर ने राइफल शूटिंग स्पर्धा में इंडियन टीम ट्रायल हेतु क्वालीफाई कर लिया है। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में जारी राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में हर्षवर्धन ने 10 मीटर राइफल शूटिंग में ट्रायल्स के लिए निर्धारित स्कोर प्राप्त किया।

    संस्था प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि एक सरकारी स्कूल के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है। र्षवर्धन अगले वर्ष इंडियन टीम चयन हेतु होने वाले 6 ट्रायल्स में भाग लेगा। हर्षवर्धन संस्था के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र हैं। छात्र की उपलब्धि पर संस्था के खेल शिक्षक प्रह्लाद बैरागी, अमन सिंह राठौर, भावना रावत, मंजुलिका खरे, कमलेश बैरागी, श्यामा वर्मा, मीनाक्षी अग्रवाल, अमित झा, अमित पारिख सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने हर्षवर्धन का स्वागत कर प्रसन्नता जाहिर की है।

    ]]>
    Sun, 26 Nov 2023 01:05:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम की रूपाली सोलंकी का अंडर 17 राष्ट्रीय खो&खो प्रतियोगिता में चयन, विद्यालय परिवार ने जताया हर्ष https://acntimes.com/Ratlams-Rupali-Solanki-selected-in-Under-17-National-Kho-Kho-competition https://acntimes.com/Ratlams-Rupali-Solanki-selected-in-Under-17-National-Kho-Kho-competition मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बुरहानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में हुआ चयन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा बुरहानपुर में अंडर-17 राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम की रूपाली सोलंकी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्पर्धा में जगह बनाई। राष्ट्रीय स्पर्धा महाराष्ट्र के नासिक में होगी।

    स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य सस्तरी खो खो प्रतियोगिता में रतलाम की रूपाली सोलंकी ने भाग लिया. रूपाली ने अंडर 17 वर्ग की स्पर्धा के लिए जगह बनाई। रूपाली अब मध्य प्रदेश की टीम का हिस्सा बनकर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेगी। रूपाली श्री जैन विद्या निकेतन विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा है। छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने से पूरे विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

    3 से 7 दिसंबर तक होगी स्पर्धा 

    राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 3 से 7 दिसंबर तक महाराष्ट्र के नासिक में होगी। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए मध्य प्रदेश टीम का प्रशिक्षण केंद्र 26 से 30 नवंबर तक बुरहानपुर में होगा। यहां से टीम 1 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नासिक रवाना होगी।

    ]]>
    Sun, 26 Nov 2023 00:38:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के सृजन कॉलेज में हुई संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता, उज्जैन के एमआईटी की टीमें रहीं विजेता https://acntimes.com/Ujjains-MIT-teams-victorious-in-divisional-level-inter-college-volleyball-competition https://acntimes.com/Ujjains-MIT-teams-victorious-in-divisional-level-inter-college-volleyball-competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के अंतर्गत उज्जैन संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सृजन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रतलाम में किया गया। स्पर्धा में उज्जैन के महाकाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की बाल और बालिका वर्ग की टीमें विजयी रहीं। 

    नोडल वॉलीबाल प्रतिस्पर्धा में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट रेफरी अमानत खान ने टॉस करवा कर स्पर्धा प्रारंभ करवाई। उन्होंने इस मौके पर कहा कि खेल और शिक्षा के बीच में इस तरह से समन्वय होना चाहिए कि व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास हो। प्रारंभ में स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष अनिल झालानी ने दिया। झालानी ने कहा खेल जगत में हम सिर्फ खेल को ही नहीं खेलते, इन खेलों के माध्यम से हम अपने शरीर व बुद्धि दोनों का विकास कर रहे होते हैं।, वॉलीबाल नोडल स्पर्धा में इंजीनियरिंग महाविद्यालय की बालक वर्ग की सात तथा बालिका वर्ग की चार टीमों ने भाग लिया।

    स्पर्धा में उज्जैन के महाकाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की बालक और बालिका वर्ग क टीमें विजयी रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान किए और विजेता व उपविजेता टीम को बधाई दी।

    मुख्य अतिथि अमानत खान को स्मृति चिह्न संस्था अध्यक्ष झालानी ने प्रदान किया। स्पर्धा को सफल बनाने में सृजन महाविद्यालय की खेल शिक्षिका ताहिरा खान, रैफरी मुराद शेख, लोकेन्द्र सिंह डोडिया, शंकारलाल मालवी, राहुल वर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही। संचालन निसर्ग दुबे ने किया। आभार प्राचार्य डॉ. यादव ने माना।

    ]]>
    Sat, 25 Nov 2023 23:35:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खिलाड़ियों को सौगात : बंजली में 15.26 करोड़ रुपए की लागत के इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रखी आधारशिला, विधायक काश्यप के प्रयास को मिली सफलता https://acntimes.com/Bhoomipujan-of-Integrated-Sports-Complex-costing-Rs-15-crore-26-lakh-in-Banjali https://acntimes.com/Bhoomipujan-of-Integrated-Sports-Complex-costing-Rs-15-crore-26-lakh-in-Banjali - विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना एवं महापौर प्रहलाद पटेल ने किया भूमि पूजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के खिलाड़ियों को शनिवार को बड़ी सौगात मिली है। बंजली में 15.26 करोड़ की लागत से बनने वाले इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना एवं महापौर प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अंतराष्ट्रीय पहलवान बलवंत भाटी, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया मंचासीन रहे। स्टेडियम के निर्माण कार्य की एजेंसी लोक निर्माण विभाग की पीआईयू रहेगी।

    भूमि पूजन समारोह में विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि जिसके मन में खेल के प्रति लगाव है, वहीं लोग ऐसे कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं। यह खुशी का अवसर है कि रतलाम में लंबे समय से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। इसमें फुटबॉल ग्राउंड भी तैयार होगा। पास के हॉल में अन्य खेल गतिविधियां भी होंगी। स्थान की कमी के कारण प्रशासन से सामने खाली पड़ी शासकीय भूमि की मांग की है। उक्त भूमि मिलते ही अगली राशि आने पर वहां भी खेल गतिविधियों के लिए मैदान तैयार होगा। यहां हॉकी टर्फ भी लाएंगे। यह एक शुरुआत है। ऐसे खेल मैदानों के माध्यम से रतलाम के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेज सकें, यही कामना है।

    विधायक काश्यप दो दशक से कर रहे खिलाड़ियों को खेल मैदान तक लाने का प्रयास- मकवाना

    ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि काश्यप की खेलों के प्रति काफी रुचि है। यह दो दशकों से रतलाम सहित अन्य जिलों में भी खेल चेतना मेले के माध्यम से खिलाड़ियों को खेल मैदान तक लाने का प्रयास करते आ रहे है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में आप लोगों को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा।

    विधायक को खेल जगत व संगठनों की ओर से साधुवाद- महापौर पटेल

    महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक जी वर्षों से इस प्रयास में थे कि रतलाम नगर के खेल प्रेमियों को एक ऐसा स्टेडियम मिले जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो। स्टेडियम में ट्रैक के साथ बेडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, जिम आदि खेलों की व्यवस्था होगी। विधायक को पूरे खेल जगत व समस्त खेल संगठनों की ओर से साधुवाद देता हूं कि इन्होंने खिलाड़ियों की मांग को पूरा किया। भाजपा जिला महामंत्री ने कहा कि रतलाम में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए विधायक लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने समस्त खेल संगठनों की ओर से विधायक काश्यप का आभार व्यक्त किया।

    ये रहे उपस्थित

    भूमि पूजन के अवसर पर खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, खेल अधिकारी जितेंद्र धूलिया, देवेंद्र वाधवा, राजा राठौड़, भूपेंद्रसिंह राठौड़, पीयूष भाना, देवराज यादव, प्रिंस बना, अमित सिंह राजपूत, दुर्गाशंकर मोयल, राशिद खान, शाहिद हुसैन, दुर्गा डामोर, ममता सिंह के साथ पीआईयू के कार्यपालन यंत्री सचिन हरित सहित अन्य अधिकारी एवं खेल संगठन के पदाधिकारीगण, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे। संचालन खेल अधिकारी आर. सी. तिवारी ने किया। आभार जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा ने माना।

    ]]>
    Sat, 07 Oct 2023 20:33:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 : राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम की तीन बेटियों को मिले कांस्य पदक, रतलाम बॉक्सिंग एसोसिएशन ने किया स्वागत https://acntimes.com/Three-daughters-of-Ratlam-got-bronze-medals-in-Khelo-MP-Youth-Games-2023 https://acntimes.com/Three-daughters-of-Ratlam-got-bronze-medals-in-Khelo-MP-Youth-Games-2023 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में हुआ। इसमें मप्र के 10 संभागों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा में रतलाम जिले की तीन बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किए। यह पहला मौका है जब बॉक्सिंग में रतलाम को ऐसी सफलता मिली है।

    खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के तहत हुई राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में वहिस्ता पटेल, लक्ष्मी राठौड़ और खुशबू गोसर ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर रतलाम बॉक्सिंग एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष बलवन्त भाटी, खेल अधिकारी महेंद्रसिंह सोलंकी, दीपेन्द्र ठाकुर ने स्वागत किया। सभी ने बॉक्सिंग के कोच विवेक झा का भी स्वागत किया। झा बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, ज़िला खेल अधिकारी रुचि शर्मा ने भी बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    ]]>
    Fri, 06 Oct 2023 21:37:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    तीन दिवसीय क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, 200 भैया और बहिन हो रहे शामिल, 17 सितंबर को होगा स्पर्धा का समापन https://acntimes.com/Three-day-regional-wrestling-competition-begins https://acntimes.com/Three-day-regional-wrestling-competition-begins संघर्षों से निकाल कर जीतने का जज्बा ही खेल और जीवन की हर मुश्किल से बाहर निकालेगा- पुनीत जलान्द्र

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संघर्षों से बाहर निकल कर जीत हासिल करना जीवन का सार है। इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। खेल में यही जज्बा मुसीबत से बाहर निकालेगा। खेल में ही नहीं जीवन में भी आप सफल हो सकते हैं।

    यह बात सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर रतलाम में तीन दिवसीय क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा के शाखा प्रबंधक पुनीत जलान्द्र ने कही। अध्यक्षता कर रहे अंतरराष्ट्रीय पहलवान व दंगल फ़िल्म के निर्णायक एवं क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के मार्गदर्शक बलवंत भाटी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना हो तो पहले दिशा तय करें और अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करें।

    अखिल भारतीय स्पर्धा में जीत कर एसजीएफआई के विजेता कहलाएंगे- काकानी

    प्रान्तीय कोषाध्यक्ष व शारदा प्रकाशन के अध्यक्ष गोपाल काकानी ने कहा कि कुश्ती में विद्यालय से लेकर प्रांत तक चुनौतियों का सामना करते हुए आप आए हैं। अब क्षेत्र के बाद अखिल भारतीय स्पर्धा में विजयी होने के बाद SGFI के विजेता कहलाएंगे। प्रांतीय खेल संयोजक व खंडवा विभाग के विभाग समन्वयक सत्यनारायण लववंशी भी मंचासीन रहे। इससे पूर्व सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वल किया। अतिथि परिचय सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के सचिव शैलेंद्र सुरेका ने दिया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य भगवान सिंह ठाकुर व पाली प्रमुख राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया।

    समापन 17 सितंबर को

    बता दें कि, विद्या भारती के क्षेत्रीय महाकौशल, छत्तीसगढ़, मध्य भारत मालवा प्रांत के विद्यालय के लगभग 200 भैया / बहिन कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को होगा। संचालन शीला सोन ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य भगवान सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर कुश्ती के निर्णायक, खेल शिक्षक प्रदीप पंवार व सभी आचार्य-दीदी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 16 Sep 2023 21:48:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से ऑनलाइन राष्ट्रीय क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 17 सितंबर को, देशभर के डेढ़ लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, 6 हजार से अधिक रतलाम जिले के, लाखों रुपए के पुरस्कार बंटेंगे https://acntimes.com/Online-National-Sports-Knowledge-Test-on-17rd-September https://acntimes.com/Online-National-Sports-Knowledge-Test-on-17rd-September एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य कश्यप फाउंडेशन के सहयोग से ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 17 सितंबर (रविवार) को आयोजित होगी। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में देशभर के करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी शामिल होंगे जिसमें से रतलाम जिले के 6 हजार से अधिक परीक्षार्थी हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें 30 मिनट में 50 प्रश्न के उत्तर देने होंगे।

    क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर क्रीड़ा भारती द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जन सामान्य में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है। ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में परीक्षार्थी घर पर अपने मोबाइल, कम्प्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से अपने परिवारजन के साथ सामूहिक रूप से परीक्षा दे सकेंगे। क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। स्पर्धा के दौरान विभिन्न श्रेणियों के कुल 20 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

    पुरस्कार में क्या मिलेगा

    प्रथम पुरस्कार (कुल 1)

    राशि - 1 लाख रुपए

    द्वितीय पुरस्कार (कुल 2)

    राशि - 50 हजार रुपए (प्रत्येक को)

    तृतीय पुरस्कार (कुल 6)

    राशि - 25 हजार रुपए (प्रत्येक को)

    चतुर्थ पुरस्कार (कुल 11)

    राशि - 11 हजार रुपए (प्रत्येक को)

    ]]>
    Sat, 16 Sep 2023 17:00:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सीएम राइज विनोबा स्कूल के छात्र हर्षवर्धन सिंह राठौर ने राज्य स्तरीय शालेय राइफल शूटिंग में बनाया तीसरा सर्वोच्च स्कोर https://acntimes.com/Harshvardhan-Singh-Rathore-of-Ratlam-got-third-position-in-state-level-school-rifle-shooting https://acntimes.com/Harshvardhan-Singh-Rathore-of-Ratlam-got-third-position-in-state-level-school-rifle-shooting एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सीएम राइज विनोबा रतलाम के छात्र हर्षवर्द्धन सिंह राठौर ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा का आयोजन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (एसजीएफआई) के तहत भोपाल में किया गया था।

    मप्र राज्य शूटिंग एकेडमी भोपाल में आयोजित शूटिंग स्पर्धा में हर्षवर्धन ने तीसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। सीएम राइज विनोबा स्कूल की प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि हर्षवर्धन इसी वर्ष दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय के. एस. एस. शूटिंग प्रतियोगिता में सहभागिता करेगा। सनद रहे कि हर्षवर्द्धन ने हाल ही में आर्मी शूटिंग रेंज महू में आयोजित आई. एस. एस. एफ. स्टेट चैम्पियनशिप में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता था। राष्ट्रीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में भी 12वां स्थान प्राप्त किया था।

    हर्षवर्धन की इस उपलब्धि पर रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सेठिया, सचिव उमंग पोरवाल, कोच भूपेंद्र सिंह, सीएम राइज के खेल शिक्षक प्रह्लाद बैरागी, अमित झा, अमन सिंह राठौर, अमित पारिख आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

    ]]>
    Fri, 15 Sep 2023 12:04:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कराते बालिकाओं की आत्मरक्षा का प्रमुख हथियार, इसे हर बालिका को सीखना चाहिए& हिम्मत कोठारी https://acntimes.com/Karate-is-the-main-weapon-of-self-defense-of-girls-Himmat-Kothari https://acntimes.com/Karate-is-the-main-weapon-of-self-defense-of-girls-Himmat-Kothari स्व. अनुज पोरवाल स्मृति डिस्ट्रिक्ट कराते चैंपियनशिप 2023 में 223 खिलाड़ियों ने लिया भाग

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कराते बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। बालिकाओं को यह हुनर सीखना ही चाहिए। अनुज पोरवाल की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में हुनर का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं।

    यह बात मप्र के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने कही। वे अनुज पोरवाल स्मृति डिस्ट्रिक्ट कराते चैंपियनशिप 2023 के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। स्पर्धा का आयोजन डिफेंस कराते अकादमी द्वारा किया गया था।  समारोह को संबोधित करते हुए रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है किंतु कराते के माध्यम से व्यक्ति अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकता है। आज की युवा पीढ़ी खेल में निरंतर देश का नाम रोशन कर रही है।

    डिफेंस कराते प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जयेश राठौर ओर सचिव शुभम् तालोदिया ने बताया कि  एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, जावरा, आलोट, सैलाना, बजना पिपलौदा तहसील के 223 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मिनी, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया।

    इन्होंने किया पुरस्कृत

    खिलाड़ियों को जवाहर व्यायामशाला संचालक वैभव जाट, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल,  भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज, जिला सह संयोजक सौरभ शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य मनीष शर्मा, पत्रकार विनोद वाधवा, विजय मीणा, शुभम चौहान, जिला कराते एसोसिएशन सचिव शेख शरीफुद्दीन, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष चिराग असरानी, रविन्द्र मुरलीवाल, सत्यजीत राजावत आदि ने पुरस्कृत किया।

    ये बने मुख्य विजेता

    प्रथम : जावरा कराते अकादमी।

    द्वितीय : समता इंटरनेशनल स्कूल।

    तृतीय : डिफेंस कराते अकादमी।

    ये रहे निर्णायक

    स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका राजवर्धन सिंह, दिव्या भगोरा, तनु पांचाल, काशिश शर्मा, मान्यता सिंह चुंडावत, मुस्तफा तबीब खान, भाविक बुचके, साहिल खान, समीर खान, अंजुम शेख, हंसराज सिंह, चौहान लखन, अजीम खान, मरियम खान, जितेंद्र, आरती मालवी ने निभाई। संचालन शिक्षिका दीपिका पंवार ने किया। आभार शुभम् तालोदिया ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेलप्रेमी मौजूद रहे।

    ]]>
    Tue, 29 Aug 2023 23:01:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    तहसील स्तरीय राइफल शूटिंग स्पर्धा में खिलाड़ियों ने भेदे लक्ष्य, अब 28 अगस्त को होने वाली जिला स्तरीय स्पर्धा में लगाएंगे निशाना https://acntimes.com/Tehsil-level-rifle-shooting-competition-organized-district-level-on-28-August https://acntimes.com/Tehsil-level-rifle-shooting-competition-organized-district-level-on-28-August एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके तह तहसील स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सगोद रोड स्थित जैन पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें चयनित विद्यार्थी 28 अगस्त को होने वाली जिला स्तरीय स्पर्धा में प्रदर्शन करेंगे।

    तहसील स्तरीय स्पर्धा के मुख्य अतिथि जिला संयोजक दीपेंद्र सिंह ठाकुर रहे। अध्यक्षता जैन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य जागृति पौराणिक ने की। स्पर्धा में सर्वप्रथम संस्था द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने राइफल शूटिंग स्पर्धा में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

    प्रतियोगित में सीएम रइस विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल, निर्मला कॉन्वेंट, श्री गुरु तेग बहादुर, बोधि इंटरनेशनल, श्री चैतन्य, रतलाम पब्लिक स्कूल, हिमालय, सेंट जोसफ कॉन्वेंट आदि स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपने लक्ष्य भेदकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया। जिला स्तरीय स्पर्धा का आयोजन 28 अगस्त को सुबह 9 बजे से होगा। इसमें चयनित होने वाले खिलाड़ी संभाग स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।

    ये रहे उपस्थित

    आयोजन में राजेश कोठरी, महेंद्र शुक्ला, प्रहलाद बैरागी, वीरेंद्र गुर्जर, निमित शर्मा, रोहित मालवीय, वैभव सिंह, भूपेंद्र सिंह, सैम्युल जॉर्ज, श्वेता डोडिया, नवीन पंवार, शाकिर शेख आदि उपस्थित रहे। संचालन अशोक व्यास ने किया। आभार विद्यालय उप प्राचार्य राकेश नागदा ने माना।

    ]]>
    Sun, 27 Aug 2023 13:11:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अनुज पोरवाल स्मृति जिला स्तरीय कराते चैंपियनशिप 2023&24 आज, डिफेंस कराते प्रशिक्षण संस्थान करेगा आयोजन, 200 खिलाड़ी होंगे शामिल https://acntimes.com/Anuj-Porwal-Memorial-District-Level-Karate-Championship-2023-24-today https://acntimes.com/Anuj-Porwal-Memorial-District-Level-Karate-Championship-2023-24-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य रहे छात्र नेता अनुज पोरवाल की स्मृति में जिला स्तरीय कराते चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 27 अगस्त को होगा।

    यह जानकारी डिफेंस कराते प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जयेश राठौर एवं सचिव शुभम तालोदिया ने दी। पदाधिकारीद्वय ने बताया 27 अगस्त को राठौर धर्मशाला डोंगरानगर में आयोजन डिफेंस कराते  प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया जाएगा। संस्थान मप्र कराते एसोसिएशन और रतलाम जिला कराते एसोसिएशन से संबद्ध होकर प्रशिक्षण देने का काम कर रहा है।

    पदाधिकारियों के अनुसार स्पर्धा में बालक-बालिका के अलग-अलग वर्ग में मुकाबले होंगे। प्रत्येक में मिनी, जूनियर, सीनियर वर्ग के लगभग 200 खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र से प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

    ]]>
    Sun, 27 Aug 2023 10:48:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक ट्रॉफी से खेलों का माहौल बना, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को सांसद खेल महोत्सव आयोजित करने का कहा& विधायक काश्यप https://acntimes.com/Ratlam-MLA-Trophy-started https://acntimes.com/Ratlam-MLA-Trophy-started विधायक कप में हुए कबड्डी, खो-खो, योग और मलखंभ से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा तीन दिवसीय विधायक कप 2023-24 का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में संत कंवर राम नगर स्थित क्रीड़ा परिसर में हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, जनभागीदारी समिति के विनोद करमचंदानी, खेल संयोजक अनुज शर्मा आदि मंचासीन रहे।

    विधायक ट्रॉफी आयोजन 22 से 24 अगस्त तक हुआ। इसमें कबड्डी, खो-खो, योग और मलखंब को शामिल किया गया। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए विधायक काश्यप ने खिलाड़ियों से कहा कि विधायक ट्रॉफी मध्य प्रदेश सरकार की अभिनव योजना है। पहले एक खेल से इसकी शुरुआत हुई थी लेकिन अब हर विधानसभा में दो से तीन खेल आयोजित हो रहे हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर सांसद को उनके क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव आयोजित करने के लिए कहा है। इससे खेलों के प्रति माहौल बना है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का विशेष तौर पर स्वागत किया।

    आयोजन में ये रहे उपस्थित

    जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, जितेन्द्र धूलिया, आर. सी. तिवारी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, अखिलेश गुप्ता, किशोर सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह वाधवा, मुकेश जाट, हार्दिक कुरवाड़ा, कैलाश पाटीदार, रूपेंद्र फरस्वान, हर्ष आचार्य, देवराज यादव, भूपेंद्र सिंह राठौड़, हिम्मत सिंह, नरेंद्र राव, रितेश वोहरा, अर्जुन सिसौदिया, सांवरिया निनामा, बुलबुल प्रजापत, पवन, नवीन पंवार, पूजा, बंटी, अमित सिंह राजपूत, दुर्गाशंकर मोयल, छाया शर्मा, दुर्गा डामोर, प्रीति चरपोटा, कृष्ण गोपाल, राशिद, ममता सिंह आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Fri, 25 Aug 2023 00:00:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मार्शल आर्ट में रतलाम के 6 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट, मई&जून में हुआ था परीक्षा का आयोजन https://acntimes.com/Ratlams-6-players-got-black-belt-in-martial-arts https://acntimes.com/Ratlams-6-players-got-black-belt-in-martial-arts एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के 6 खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट की परीक्षा में ब्लैक बेल्ट हासिल किया है। परीक्षा इसी साल मई-जून में हुई थी।

    जानकारी के अनुसार शोतोकाई इंडिया की रतलाम शाखा द्वारा मई-जून में ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए ओकिनावा अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स शोतोकाई इंडिया हैदराबाद द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में रतलाम के नमन चाणोदिया, राजवर्धन हरोड़, दर्शनी सिंह, युवराज गजवा, वंश सेलवाड़िया और रोमल देतवाल ने परीक्षा उत्तीर्ण की। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशिक्षक सेंसेई सय्यद रिदा ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Mon, 31 Jul 2023 20:57:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के मणीन्द्र तिवारी LIC की अखिल भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच और मेंटर नियुक्त https://acntimes.com/Ratlams-Manindra-Tiwari-appointed-chief-coach-and-mentor-of-LICs-All-India-Badminton-team https://acntimes.com/Ratlams-Manindra-Tiwari-appointed-chief-coach-and-mentor-of-LICs-All-India-Badminton-team एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की अखिल भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच और मेंटर रतलाम के मणीन्द्र तिवारी को नियुक्ति किया गया है। तिवारी के मार्गदर्शन में अगस्त में होने वाली प्रतियोगिता में भारतीय टीम प्रदर्शन करेगी।

    अखिल भारतीय अंतर संस्थागत टूर्नामेंट का आयोजन 6 से 9 अगस्त तक होगा। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम की अखिल भारतीय बैडमिंटन टीम भाग लेगी। इसके मुख्य कोच और मेंटर रतलाम के मणीन्द्र तिवारी होंगे। तिवारी की विशेषज्ञता और रणनीतिक कौशल से टूर्नामेंट में बैडमिंटन टीम को नई ऊंचाइयां प्राप्त करने की उम्मीद है।

    अपने असाधारण कोचिंग कौशल और खेल की गहरी समझ के लिए जाने जाने वाले तिवारी को खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरक के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि उनकी नियुक्ति टीम के लिए खुशी का अवसर बन गई है। बैडमिंटन की दुनिया में एक शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, उनके मार्गदर्शन से टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद भारतीय जीवन बीमा निगम ने जताई है। खेल के प्रति उनके समर्पण और युवा प्रतिभाओं को निखारने की प्रतिबद्धता ने उन्हें बैडमिंटन समुदाय के भीतर सम्मान और प्रशंसा दिलाई है। मित्रों एवं शुभचिंतकों ने तिवारी को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

    ]]>
    Sat, 22 Jul 2023 22:15:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेलों को बढ़ावा देने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप का बड़ा कदम, आशुतोष क्रिकेट क्लब को मिली ग्राउंड रोलर व ऑटोमैटिक थ्रोइंग बॉलिंग मशीन https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-big-step-to-promote-sports https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-big-step-to-promote-sports विधायक निधि से 12.80 लाख रुपए किए स्वीकृत

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए 12 लाख 80 हजार रुपए की विधायक निधि जारी की है। उक्त राशि से नेहरू स्टेडियम में आषुतोष क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट की गतिविधियों को गति मिल सकेगी। इसके माध्यम से मैदान के समतलीकरण के लिए डीजल चलित ग्राउंड रोलर एवं खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास के लिए ऑटोमैटिक थ्रोइंग बॉलिंग मशीन आएगी।

    विधायक काश्यप द्वारा खेल मैदान और क्रिकेट के खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए उक्त सामग्री के लिए विधायक निधि जारी की गई है। सामग्री की खरीद होने के बाद यह आशुतोष क्रिकेट क्लब को सौंपी जाएगी। इसमें डीजल चलित ग्राउंड रोलर से खिलाड़ियों को मैदान और पिच को बेहतर करने में बेहतर मदद मिलेगी और ऑटोमैटिक थ्रोइंग बॉलिंग मशीन से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सहायक होगी।

    खिलाड़ियों ने जताया हर्ष

    विधायक काश्यप द्वारा उनकी निधि से उक्त सामग्री आशुतोष क्रिकेट क्लब को प्रदान करने की बात पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, क्लब के अश्विनी शर्मा, राजेश हेरिस, जोस चाको, सत्यनारायण पटेरिया, भूपेंद्रसिंह, राजेश सोनकर, निर्मल हाडे़, नितिन गंगवार, वरूण बैरागी, राहुल श्रीवास्वत, नीलेश राजोरिया, देवराज यादव सहित खिलाड़ियों ने हर्ष जताया है।

    मैदान सुधारने और अभ्यास में मदद मिलेगी- शर्मा

    क्लब के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों द्वारा इसके लिए विधायक काश्यप के प्रति आभार जताया। खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए विधायक काश्यप लगातार प्रयास करते हैं। उनके इस प्रयास से खेल मैदान की दशा सुधरने के साथ ही खिलाड़ियों को अभ्यास में काफी मदद मिलेगी।

    ]]>
    Sat, 22 Jul 2023 10:23:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बाजना खेल परिसर में प्रवेश के लिए टैलेंट सर्च का दूसरा चरण 10 से 12 जुलाई तक, जानिए कौन से दस्तावेज लेकर पहुंचना है आपको https://acntimes.com/Second-phase-of-admission-in-Bajna-Sports-Complex-from-10-to-12-July https://acntimes.com/Second-phase-of-admission-in-Bajna-Sports-Complex-from-10-to-12-July एसीएन टाइम्स @ रतलाम जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित खेल परिसर बाजना में नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया टेलेंट सर्च का दूसरा चरण 10 से 12 जुलाई तक चलेगा। प्रक्रिया खेल परिसर बाजना के मैदान पर होगी।

    जनजातीय कार्य विभाग की सहायक संचालक प्रीति जैन एवं प्राचार्य मोतीलाल डोडियार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के द्वितीय चरण के अंतर्गत नवीन एवं नवीनीकरण के लिए छात्र उक्त तारीखों में सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे के मध्य अपने संपूर्ण दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए रतलाम जिले की विभिन्न तहसीलों एवं अन्य जिलों के खिलाड़ी विद्यार्थी भी उपस्थित हो सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी जिले का कोई प्रतिबंध नहीं है किंतु विद्यार्थी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक होगा। प्रवेश के लिए 11 से 14 वर्ष के विद्यार्थी को मिनी वर्ग, 14 से 16 वर्ष के विद्यार्थी को जूनियर वर्ग एवं 16 से 18 वर्ष के विद्यार्थी को सीनियर वर्ग में प्रवेश दिया जाएगा।

    ये सुविधाएं मिलेंगी और प्रक्रिया रहेगी

    प्रवेश के लिए उपस्थित होने वाले विद्यार्थी का चयन आयु, वजन, ऊंचाई, शारीरिक दक्षता एवं परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उक्त क्रीड़ा परिसर पूर्णतः आवासीय है। यहां पर शासन द्वारा प्रदत्त समस्त सुविधाएं विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है। प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी अपने संपूर्ण शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज यथा अंकसूची, आधार, समग्र आईडी, मूलनिवासी, आय प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ खेल परिसर बाजना में उक्त तारीख पर उपस्थित हो सकते हैं।

    ]]>
    Sat, 08 Jul 2023 22:16:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने किया ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का शुभारंभ, कहा& छिपी प्रतिभाएं ढूंढ कर बाहर निकालने की जरूरत   https://acntimes.com/Indian-Olympic-Association-President-PT-Usha-launched-online-sports-knowledge-test https://acntimes.com/Indian-Olympic-Association-President-PT-Usha-launched-online-sports-knowledge-test दिल्ली में आयोजित समारोह में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप रहे उपस्थित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का शुभारंभ दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एथलीट पीटी ऊषा ने समारोह पूर्वक किया। शुभारंभ अवसर पर ऊषा ने कहा कि भारत के गांवों में खेलों की अनूठी प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। इन प्रतिभाओं को ढूंढ कर बाहर निकालने की जरूरत है।

    शुभारंभ अवसर पर क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष गोपाल सैनी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, अखिल भारतीय सहमंत्री रामानंद चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर पीटी ऊषा ने कहा कि वे खुद छोटे गांव से आई हैं, ऐसी कई प्रतिभाएं हैं जिनको उचित जगह नहीं मिल पाती। देश में लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की भी जरूरत है। यह काम क्रीड़ा भारती द्वारा देशभर में किया जा रहा है, इसके लिए क्रीड़ा भारती बधाई की पात्र है। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष गोपाल सैनी ने कहा कि खेलों से राष्ट्रीयता की भावना आती है, जिस तरह से आईएएस, आईपीएस बनने को बच्चे करियर मानते हैं, वैसे ही एक अच्छा खिलाड़ी बनना भी करियर है।

    मोदी पहले पीएम बन गए होते तो पीटी ऊषा भी ओलंपिक में मेडल ले आती- काश्यप

    क्रीड़ा भारती के कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने कहा कि देश में पहले कभी भी खेलो पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। नरेंद्र मोदी यदि पहले प्रधानमंत्री बन गए होते तो पीटी ऊषा भी ओलंपिक में मेडल जीत कर लाती। खिलाड़ी हार से कभी हताश नहीं होता, वह जीतने के लिए दोगुनी ताकत से मेहनत करता है। काश्यप ने कहा कि क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा खेलों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करती है। इस बार भी क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में एक लाख रुपए का एक, 50-50 हजार रुपए के दो और 25-25 हजार रुपए के छह पुरस्कार रखे गए हैं।

    पहली बार शामिल हो रहा मलखंभ

    ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने कहा कि क्रीड़ा भारती से वह खुद भी पिछले 10 वर्षों से जुड़े हुए हैं। भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने का काम ओलंपिक संघ के माध्यम से कर रहे हैं। मलखंभ जैसे खेलों को पहली बार गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया जा रहा है।

    ]]>
    Fri, 23 Jun 2023 22:55:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राज्य स्तरीय स्केटिंग स्पर्धा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुए पुरस्कृत https://acntimes.com/MLA-Kashyap-distributed-in-the-state-open-skating-competition https://acntimes.com/MLA-Kashyap-distributed-in-the-state-open-skating-competition रतलाम रोलर स्केटिंग ऐसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय ओपन स्केटिंग कॉम्पिटीशन का आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रोलर स्केटिंग ऐसोसिएशन के तत्वावधान एवं रोटरी सोश्यल वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रतलाम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन स्केटिंग कॉम्पिटीशन का आयोजन किया गया। इसके समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अशोक तांतेड़, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष रीतेश वोहरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, बजरंग पुरोहित, कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी एवं ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न मजावदिया रहे।

    संत कंवरराम नगर स्थित क्रीड़ा केंद्र में स्केटिंग ट्रैक निर्माण के बाद राज्य स्तरीय कॉम्पिटिशन का आयोजन ऐसोसिएशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक काश्यप ने 12 जिलों से आए सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। काश्यप सहित अतिथियों के हाथों पुरस्कार पाकर स्केटिंग के नन्हे खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।

    विधायक काश्यप ने अपनी निधि से कराया निर्माण- वोहरा

    स्पर्धा को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष रितेश वोहरा ने बताया कि क्रीड़ा केंद्र में स्केटिंग ट्रैक का निर्माण विधायक काश्यप द्वारा विधायक निधि से कराया गया था। यह प्रदेश का पहला इंडोर स्केटिंग ट्रैक है। इसके निर्माण के बाद पहली बार यहां राज्य स्तरीय स्पर्धा आयोजित करवाई गई है।

    इनका सहयोग रहा सराहनीय

    स्पर्धा का सफल आयोजन आरएफएसआई के अधिकारिक निर्णायक आलोक त्रिपाठी, संजय मिश्रा, राहुल गिरे, विजेंद्र एवं मीनाक्षी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकास तिवारी, लक्की मेहता, हितेश मोतियानी, अमिताभ सुरोलिया, विराग भंडारी, प्रीतम कटारा, वीरेंद्रसिंह एवं नरेंद्र राव का सहयोग सराहनीय रहा।

    ]]>
    Wed, 21 Jun 2023 07:10:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन आयोजित करेगा ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुआ निर्णय https://acntimes.com/Krida-Bharti-will-organize-online-sports-knowledge-test-in-collaboration-with-Chetanya-Kashyap-Foundation https://acntimes.com/Krida-Bharti-will-organize-online-sports-knowledge-test-in-collaboration-with-Chetanya-Kashyap-Foundation परीक्षा की तैयारी शुरू, विजेता का मिलेगा 1 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार

    एसीएन टाइम्स @ मुंबईक्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के सहयोग से वर्ष 2023 की ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय मुंबई में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजित बैठक में लिया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगी को 1 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता का प्रायोजक चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन रहेगा।

    क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष काश्यप ने बताया कि पूर्व में दो बार स्पर्धा आयोजित हो चुकी है। इसमें देशभर के डेढ़ लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस बार भी अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में युवा वर्ग खेलों के प्रति उदासीन हो रहा है, उसका अधिकांश वक्त मोबाइल पर चैटिंग एवं ऑनलाइन खेलों में बर्बाद होता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए क्रीड़ा भारती ने युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान प्रतियोगिता शुरू की है, जो खेलों के सामान्य ज्ञान पर आधारित है। इस प्रतियोगिता में 12 से 25 वर्ष आयु समूह के युवा भाग लेंगे।

    प्रतियोगिता के विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बैठक में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, गवर्निंग काउंसिल मेंबर विजय पुरंदरे और ऑनलाइन परीक्षा के तकनीकी सलाहकार आनंद कोलारकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sun, 18 Jun 2023 08:30:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एक टिकट में दो मूवी का मजा : विधायक ट्रॉफी के दौरान चौकों&छक्कों के बीच दर्शकों ने एक&दूसरे पर बरसाए बैट, स्टम्प और लट्ठ, देखें वीडियो... https://acntimes.com/In-the-MLA-trophy-sticks-and-kick-punches-went-on-among-the-spectators https://acntimes.com/In-the-MLA-trophy-sticks-and-kick-punches-went-on-among-the-spectators रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के गांव में हुआ था बिरसा मुंडा प्रीमियर लीग क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन, फाइनल मैच में हो गया विवाद

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आप किसी खेल मैदान में क्रिकेट मैच देखने गए हों और वहां आपको गेंद और बैट के बजाय लोगों में ही दे दना-दन मच जाए तो क्या कहेंगे ? शायद हमारी तरह आपका भी जवाब हो- एक टिकट में दो फिल्मों का मजा आ गया। बीती रात रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बिरसा मुंडा प्रामियर लीग विधायक क्रिकेट ट्रॉफी में ऐसा ही हुआ।

    आयोजन रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना द्वारा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए दंतोड़िया में रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की गई है। इसका फाइनल मुकाबला शुक्रवार रात को हुआ। मैदान में बिलपांक और धराड़ गांव की टीमें आमने-सामने थीं। आयोजन में अतिथि ग्रामीण विधायक मकवाना सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने और टॉस की औपचारिकता के बाद धराड़ की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी। शुरुआत हुई ही थी तभी वहां विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लोगों ने एम्पायर को गालियां देनी शुरू कर दीं।

    अभी कोई कुछ समझ पाता कि दर्शकों की भीड़ भी मैदान पर पहुंच गई। भीड़ में धराड़ और बिलपांक दोनों ही गांवों के लोग थे। कहा-सुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। कोई बैट तो कोई स्टम्प से वार करने शुरू कर दिए। लाठियां और लात-घूंसे भी खूब चले। घटना में दो लोग घायल भी हो गए।

    इनाम की राशि बांटी तब शांत हुआ विवाद

    मारपीट में हाथ आजमाने वालों की भीड़ में भाजपा और भाजयुमो के नेता भी नजर आए। लोगों ने भाजयुमो के नेता को तो पकड़ भी लिया था लेकिन वे अगले ही पल भीड़ में घुसकर नजरों से ओझल हो गए। स्थिति बेकाबू होती देख वरिष्ठ नेता हरकत में आए और दोनों पक्षों को समझाइश दी। इसके बाद फाइनल मैच के इनाम की राशि दोनों टीमों में बाराबर-बराबर बांटा गया तब जाकर विवाद शांत हुआ।

    ]]>
    Sat, 10 Jun 2023 21:52:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बिरसा मुंडा प्रीमियर लीग विधायक क्रिकेट ट्रॉफी का ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने किया शुभारंभ, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार https://acntimes.com/Ratlam-Birsa-Munda-Premier-League-MLA-Cricket-Trophy https://acntimes.com/Ratlam-Birsa-Munda-Premier-League-MLA-Cricket-Trophy एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की ग्रामीण विधानसभा में बिरसा मुंडा प्रीमियर लीग विधायक ट्रॉफी का शुभारंभ दंतोड़िया के स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना रहे। पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पर ग्रामीण पहुंचे।

    रात्रि कालीन क्रिकेट स्पर्धा में ग्रामीण विधानसभा की कई टीमों ने भाग लिया गया। प्रतिदिन रात्रि में मुकाबले होंगे। जीतने वाली टीम अगले दौर में पहुंचेगी। स्पर्धा के दौरान फाइनल और सेमीफाइनल में आने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

    दंतोड़िया में बने स्टेडियम को स्पर्धा के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित विधायक ट्रॉफी को लेकर ग्रामीणों के साथ खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। स्पर्धा में विभिन्न गांव की टीम ने भाग लिया।

    ये रहे उपस्थित

    शुभारंभ अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र पाटीदार, शुभम गुर्जर, भेरूलाल पाटीदार, सुरेश पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, ईश्वरलाल वसुनियाबाबूलाल पाटीदार, ऋषिराज सिंह, कैलाश देवड़ा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 27 May 2023 18:50:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का विधायक चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत https://acntimes.com/MLA-Kashyap-welcomed-international-karate-players https://acntimes.com/MLA-Kashyap-welcomed-international-karate-players एसीएन टाइम्स @ रतलाम नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल कराते प्रतियोगिता में देश के साथ रतलाम का नाम गौरवांवित करने वाले शहर के खिलाड़ियों का विधायक चेतन्य काश्यप को शुभकामनाएं दी। नेपाल में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर रतलाम लौटे कराते के खिलाड़ी विधायक काश्यप से मिलने पहुंचे और उनका स्वागत किया। इस दौरान काश्यप ने भी सभी खिलाड़ियों को माला और दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया।

    इंडो-नेपाल कराते प्रतियोगिता गत दिनों नेपाल के जनकपुर में आयोजित हुई। इसमें टीम मैनेजर अभिषेक शर्मा के साथ देशभर के करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें रतलाम के यश सोलंकी, हर्ष शर्मा, समरप्रताप सिंह और स्वरित सोलंकी ने गोल्ड मेडल जीता। रतलाम के ही उमेर गौरी, राघव काजवे एवं हर्षित राणावत ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर देश, प्रदेश और नगर का नाम रोशन किया। काश्यप से मिलने पर पहुंचे खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 24 May 2023 22:39:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बास्केट बाल कोर्ट मिलने पर रतलाम कॉर्पोरेशन एरिया बास्केट बाल एसोसिएशन ने जताया विधायक चेतन्य काश्यप का आभार https://acntimes.com/Ratlam-Corporation-Area-Basket-Ball-Association-thanked-MLA-Kashyap https://acntimes.com/Ratlam-Corporation-Area-Basket-Ball-Association-thanked-MLA-Kashyap क्रीडा केंद्र में होगी बास्केट बाल राज्य स्तरीय स्पर्धाएं - विधायक चेतन्य काश्यप

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम संतकंवर राम नगर विरियाखेड़ी में स्थित क्रीडा केंद्र परिसर में बास्केट बाल कोर्ट बनाए जाने पर रतलाम कॉर्पोरेशन एरिया बास्केट बाल एसोसिएशन ने विधायक एवं संरक्षक चेतन्य काश्यप का स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर काश्यप ने कहा कि यहां बास्केट बाल के नए खिलाड़ियों को तैयार करने का काम एसोसिएशन करेगा। आने वाले दिनों में यहां पर बास्केट बाल की राज्य स्तर की कई बड़ी स्पर्धाएं देखने को मिलेंगी। यहां फ्लड लाइट लगने से रात के समय भी मैच हो सकेंगे।

    रतलाम कॉर्पोरेशन की लंबे समय से बास्केट बाल कोर्ट की मांग थी। एसोसिएशन ने बताया था कि उनके पास बास्केट बाल का कोई व्यवस्थित मैदान नहीं है, जहां खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर सकें। बास्केट बाल का संचालन मुख्य रूप से रतलाम कॉर्पोरेशन करता है। कॉर्पोरेशन द्वारा खेल गतिविधियां रेलवे ग्राउंड पर संचालित की जाती थीं, जहां पर वर्षभर खेल प्रशिक्षण और मैचों का आयोजन होता है। यहां रेलवे के नियमों का पालन करना होता है, जिससे खेल संचालन करने में कई तरह की अड़चनों का सामना करना पडता था।

    इस पर विधायक काश्यप ने अपनी निधि के माध्यम से क्रीडा केंद्र को परिसर को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए तैयार कराया है। वर्तमान में परिसर में कबड्डी, मलखंब, स्केटिंग के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण चल रहा है। विधायक काश्यप के स्वागत के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील अजमेरा, सचिव एस. एस. धीमान, राकेश पोरवाल, देवेंद्रसिंह वाधवा, संजय वशिष्ट, अब्दुल सलाम, अमिता अय्यर आदि उपस्थित रहे। 

    ]]>
    Sun, 14 May 2023 07:18:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मलखंब सिर्फ खेल नहीं है, यह जीवन के बैलेंस को बनाने का खेल है, इससे शारीरिक क्षमता विकसित होती है& विधायक चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-inaugurated-Malkhamb-training-camp https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-inaugurated-Malkhamb-training-camp ग्रीष्मकालीन मलखंब प्रशिक्षण शिविर का रतलाम विधायक ने किया शुभारंभ

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के बिरियाखेड़ी स्थित सिंधु नगर में बने क्रीड़ा केंद्र पर मलखंब के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर काश्यप ने कहा कि मलखंब का खेल, सिर्फ खेल नहीं है, यह आपके जीवन के बैलेंस को बनाने का खेल है। इसके माध्यम से शारीरिक क्षमता विकसित होने के साथ ही ध्यान की स्थिति भी निर्मित होती है।

    विधायक काश्यप ने कह कि मलखंब में जब आप प्रयास करते है तो स्वयं को केंद्रित करते हैं। मलखंब आज के लिए खेल है लेकिन जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। मुझे उम्मीद है कि यहां तैयार होने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का नाम देश में रोशन करेंगे। शिविर के शुभारंभ अवसर पर नन्हे खिलाड़ियों ने मलखंब की बेहतरीन प्रस्तुति भी दी, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। काश्यप ने क्रीड़ा केंद्र परिसर में हुए कार्यों का अवलोकन भी किया।

    ये सभी उपस्थित रहे

    कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. गोपाल मजावदिया, हीरालाल करमचंदानी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, स्केटिंग संयोजक रितेश वोहरा, योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश त्रिवेदी, मलखंब कोच जितेंद्र धुलिया, आर. सी. तिवारी, प्रकाश व्यास, सुरेश माथुर, प्रद्युम्न मजावदिया, निर्मला डामोर, दुर्गा डामोर, अमित सिंह, जितेंद्र सिसौदिया, नरेंद्र राव आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 10 May 2023 00:15:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हार्दिक पंड्या हैं पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा के पसंदीदा खिलाड़ी, ऋषभ पंत को कर रहे मिस, कहा& खेल को खेल भावना से खेलते हैं ये बच्चे, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Hardik-Pandya-is-former-cricketer-Ajay-Jadejas-favorite-player https://acntimes.com/Hardik-Pandya-is-former-cricketer-Ajay-Jadejas-favorite-player एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मौजूदा क्रिकेट खिलाड़ियों में से हार्दिक पंड्या पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा के पसंदीदा हैं। जडेजा को हार्दिक का खेल काफी पसंद है और उन्हें आनंद देता है। वे ऋषभ पंत से भी प्रभावित हैं और मैदान में उनकी कमी उन्हें अखरती है। जडेजा ने ऋषभ के जल्द स्वस्थ होकर पुनः मैदान में लौटने की ईश्वर से कामना की है।

    पूर्व क्रिकेटर जडेजा ने अपनी इस पसंद का खुलासा रविवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में पत्राकारों से चर्चा के दौरान किया। वे यहां चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने आए थे। इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आईपीएल में हार्दिक पंड्या का खेल देख कर आनंद आता है। उन्हें देखने का मन करता है क्योंकि वह न जाने कब कौन सा करतब दिखा दे। दो दिन पूर्व हुए मैच में पराजित होने के बाद हार्दिक द्वारा यह कहा जाना कि आज उनसे नहीं हो पाया, की भी जडेजा ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हार्दिक और ऋषभ पंत जैसे दो-तीन बच्चे बहुत अच्छा खेल रहे हैं। ये खेल को खेल भावना से खेलते हैं।

    हिंदुस्तान में विश्व कप होने से टीम इंडिया की संभावना अधिक

    भारत में विश्व कप होने के सवाल पर जडेजा ने कहा कि हिंदुस्तान में स्पर्धा होने पर टीम इंडिया की संभावना तो बनती है लेकिन यह भी देखना होगा कि टीम इंडिया कौन सी उतरती है। आज-कल पता ही नहीं चलता कि कब कौन सी टीम इंडिया उतरेगी। उनका कहना है कि वर्तमान में क्रिकेट के इतने फॉर्मेट हैं कि हर स्पर्धा देख कर यही लगता है कि यह विश्वकप है। चार-पांच साल से तो हर साल ही विश्व कप हो रहा है, चाहे 20-20 का हो या फिर वन-डे का।

    हर खिलाड़ी अच्छा खेले, यह जरूरी नहीं

    जडेजा के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। यही आईपीएल जैसे मुकाबले में 110 हो जाते हैं। कुछ अच्छा खेलते हैं तो कुछ अच्छा नहीं खेल पाते। सभी एक जैसा नहीं खेल सकते। अगर एक जैसा खेल होगा तो मुकाबले का आनंद ही नहीं आएगा। फाइनल मुकाबला दो टीमों में ही होता है। जो फाइनल तक नहीं पहुंच पाती हैं, वे भी कुछ न कुछ लेकर ही लौटती हैं। जडेजा ने आईपीएल को महाउत्सव की संज्ञा दी।

    राजनीति मेरे बस की बात नहीं

    राजनीति में आने के सवाल पर पूर्व क्रिकेटर जडेजा ने साफ कहा कि उनके परिवार से राजनीति का जुड़ाव जरूर है लेकिन उनकी रुचि हमेशा से अलग थी। उन्होंने अपनी रुचि के अनुरूप ही यह क्षेत्र चुना। उन्होंने रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि राजनीति विधायक जी जैसे लोग ही कर सकते हैं, इतने लोगों को साधना मेरे जैसे व्यक्ति के लिए संभव नहीं।

    विधायक क्रिकेट महोत्सव आईपीएल जैसा महाउत्सव

    जडेजा ने कहा कि यहां आयोजित हो रहा विधायक क्रिकेट महोत्सव आईपीएल जैसा ही महाउत्सव है। मैं यहां यही देखने और सीखने आया हूं कि आखिर इतना बड़ा आयोजन कैसे होता है। 206 टीमों को एक महीने तक प्रैक्टिस कराना और मैदान में उतारना आसान नहीं है। ऐसा ही आयोजन हम भी करवाएंगे।

    ]]>
    Mon, 08 May 2023 02:33:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आशुतोष बाबूस बना चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का विजेता, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने प्रदान किए पुरस्कार https://acntimes.com/Ashutosh-Babus-became-the-winner-of-Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-2023 https://acntimes.com/Ashutosh-Babus-became-the-winner-of-Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-2023 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का फाइनल मुकाबला आशुतोष बाबूस की टीम ने जीता। रतलाम इंडियन की टीम उपविजेता रही। महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। जडेजा ने विजेता टीम को दो लाख रुपए व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को एक लाख उपए व ट्रॉफी प्रदान की। सेमीफाइनल की रनरअप टीम एमपी थंडर फोर्स और अंबर को 30-30 हजार रुपए के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी भी प्रदान की गई। महोत्सव के अंत में जोरदार आतिशबाजी की गई।

    समारोह के आरंभ में आयोजन समिति सदस्य द्वारा 16 अप्रैल से शुरू हुए क्रिकेट महोत्सव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि महोत्सव में 206 टीमें शामिल हुईं। शुरुआती 130 टीमों को एक बैट एवं दो बॉल दिए जाएंगे। रात्रिकालीन मुकाबलों में पहुंची 64 टीमों के सभी खिलाड़ियों को रिस्ट वाच दी जाएगी। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंच पर नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, खेल चेतना मेला आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, क्रीडा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, आयोजन समिति सदस्य नीलेश पटेल मंचासीन रहे। संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार समिति सदस्य अनुज शर्मा ने माना।

    क्रिकेट महोत्सव से सीखने आया हूं कि ऐसे आयोजन कैसे होते हैं- अजय जडेजा

    समारोह के दौरान अजय जडेजा ने कहा कि रतलाम आने का मुख्य उद्देश्य यही था कि रतलाम आकर काश्यप जी से सीखूं कि इस तरह के आयोजन आप कैसे करते हैं। हमारे द्वारा भी जल्द एक खेल उत्सव आयोजित किया जाएगा, इसमें यदि रतलाम की दो टीमें शामिल होती हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी। जडेजा ने कहा कि कुछ साल पहले खेल चेतना मेला में आया था, तब भी इतने बड़े आयोजन से प्रभावित हुआ था। खेल से सभी को जुड़ना चाहिए। खेल से जो जुड़ता नहीं उसे नहीं पता होता खेल का आनंद क्या है। एक बार आप खेल में जुड़ जाएं तो आपकी जिंदगी उसमें जुड़ती चली जाती है।

    खेल चेतना मेला और क्रिकेट महोत्सव अपने उद्देश्य में सफल रहे- काश्यप

    विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि पिछले 15-20 वर्षों में जितना क्रिकेट गली-मोहल्ले और गांवों में खेला जाने लगा है, ऐसा माहौल पहले नहीं था। पूरे देश में क्रिकेट के प्रति एक माहौल बना है। क्रिकेट महोत्सव का यह नया फॉर्मेट है, क्योंकि जब हजारों की संख्या में खिलाड़ी मैदान में आएंगे तो निश्चित उनमें से कुछ चुनिंदा खिलाड़ी देश के लिए खेलकर रतलाम का नाम रोशन करेंगे। अजय जडेजा की उपस्थिति से रतलाम के युवाओं में नया जोश आएगा। श्री काश्यप ने कहा कि खेल चेतना मेला का उद्देश्य स्कूली बच्चों को मैदान पर लाना था क्योंकि खेल से अनुशासन आता है। उन्हें खुशी है कि खेल चेतना मेला और क्रिकेट महोत्सव दोनों ही अपने उद्देश्य में सफल रहे हैं।

    राजनीति की पिच पर 10 वर्ष से नॉट आउट हैं विधायक काश्यप- पटेल

    महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप ने बीते कई वर्षों से लगातार खेल चेतना मेला के माध्यम से रतलाम, मंदसौर और नीमच के बच्चों को खेल मैदान तक लाने का काम किया है और कर रहे है। विधायक सेवा का संकल्प लेकर राजनीति की पिच पर बीते दस वर्षों से नॉट आउट है। यह शहर में विकास के साथ खेल की गंगा बहाते हैं, जिससे सर्वांगीण विकास की कल्पना पूरी होती है।

    ]]>
    Mon, 08 May 2023 01:33:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक क्रिकेट महोत्सव : क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की चार टीमों को मिले 15&15 हजार रुपए और ट्रॉफी https://acntimes.com/विधायक-क्रिकेट-महोत्सव-के-क्वार्टर-फाइनल-विजेताओं-को-मिला-15-15-हजार-रुपए-का-इनाम https://acntimes.com/विधायक-क्रिकेट-महोत्सव-के-क्वार्टर-फाइनल-विजेताओं-को-मिला-15-15-हजार-रुपए-का-इनाम अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद कराई सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 की खिताबी जंग के पहले सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि रतलाम सांसद तथा रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप रहे। अतिथियों ने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों तक पहुंचकर बाहर हुई टीमों आशुतोष, एक्सपर्ट, स्टार इलवेन और फॉर यू को 15-15 हजार रुपए और ट्रॉफी दी गई।

    पुरस्कार वितरण के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर पहले सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत कराई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि रतलाम में जो खेल चेतना मेला होता है, मैं समझता हूं कि मध्य प्रदेश में इस स्तर का खेल मेला कहीं नहीं होता है। इसका श्रेय विधायक चेतन्य काश्यप को जाता है। नई प्रतिभाओं को इस तरह के टूर्नामेंट से आगे बढ़ने का मौका मिलता है। पिछली बार खेल चेतना मेला में हजारों की संख्या में स्कूली खिलाड़ी थे। आज मैं देख रहा हूं कि क्रिकेट महोत्सव में सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। कोई विधायक इस स्तर का आयोजन नहीं कराता है, विधायक काश्यप और उनकी टीम इसके लिए  बधाई के पात्र हैं।

    यह आपका अपना और रतलाम नगर का टूर्नामेंट है- काश्यप

    विधायक काश्यप ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से रतलाम में खेलों का एक नया माहौल क्रिकेट के प्रति बना है। इसके माध्यम से हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। आशुतोष क्लब और एक-दो अन्य संस्थाओं के माध्यम से नए खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। यह आपका अपना टूर्नामेंट है, रतलाम नगर का टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी टीमों और खिलाड़ियों का आभार प्रकट करता हूं। पुरस्कार वितरण के दौरान क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, राजेंद्र पाटीदार, समिति सदस्य अनुज शर्मा, नीलेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

    क्रिकेट मैच में ऐसे रहे परिणाम 

    इसके पहले मैदान पर फॉर यू और आशुतोष बाबूस के बीच मैच खेले गए मुकाबले में फॉर यू की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 52 रन ही बना सकी। इस लक्ष्य को आशुतोष बाबूस की टीम पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं मैदान पर एक अन्य मुकाबला आशुतोष व अंबर के बीच खेला गया। इसमें आशुतोष ने पहले खेलते हुए आठ विकेट खोकर 83 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अंबर की टीम ने भी आठ विकेट खोए लेकिन अंतिम समय में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

    वहीं जॉबाज और रतलाम इंडियन के बीच हुए मैच में जॉबाज की टीम सात विकेट खोकर 54 रन बना सकी। जवाब में रतलाम इंडियन ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और सात विकेट से जीत दर्ज की। एक अन्य मैच एमपी थंडर और स्टार इलेवन के बीच हुआ। इसमें एमपी थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 92 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। स्टार इलवेन की टीम 46 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस मैच के पहले दो ओवर में लगातार दो हैट्रिक देखने को मिली।

    यह भी देखें...चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का समापन एवं पुरस्कर वितरण समारोह 7 मई को, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जड़ेजा होंगे विशिष्ट अतिथि

    ]]>
    Sun, 07 May 2023 09:19:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का समापन एवं पुरस्कर वितरण समारोह 7 मई को, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जड़ेजा होंगे विशिष्ट अतिथि https://acntimes.com/MLA-Cricket-Festival-2023-will-end-and-prize-distribution-on-May-7-Ajay-Jadeja-will-come https://acntimes.com/MLA-Cricket-Festival-2023-will-end-and-prize-distribution-on-May-7-Ajay-Jadeja-will-come विजेता टीम को दो लाख रुपए और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को एक लाख रुपए और ट्रॉफी मिलेगी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 7 मई को होगा। समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जड़ेजा रहेंगे। मुख्य अतिथि उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया एवं रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल होंगे।

    विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया रात्रिकालीन क्रिकेट महोत्सव का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार रात 8 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा। समारोह का विशेष आकर्षण अजय जड़ेगा रहेंगे। काश्यप के अनुसार चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का शुभारंभ 21 दिन पूर्व हुआ था। दो चरणों में हुई टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में कुल 208 टीमों ने भाग लिया। इस टीम के खिलाड़ियों को क्रिकेट किट का वितरण किया गया।

    खिलाड़ियों पर होगी पुरस्कारों की बारिश

    स्पर्धा का फाइनल मुकाबले में विजयी रहने वाली टीम को दो लाख रुपए का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। इसी प्रकार उपविजेता टीम को एक लाख रुपए और ट्रॉफी मिलेगी। सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम को 30 हजार, क्वार्टर फाइनल विजेता टीम को 15 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा रात्रिकालीन क्वॉलीफाइंग 64 टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को सोनाटा रिस्ट वाच के साथ अन्य आकर्षक पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

    दो चरण में हुए मुकाबले

    बता दें कि, क्रिकेट महोत्सव के तहत प्रारंभिक दौर के मुकाबलों के लिए नेहरू स्टेडियम में दो मैदान और आईटीआई खेल मैदान पर हुए। दूसरे दौर में दूधिया रोशनी में रात्रिकालीन मैच नेहरू स्टेडियम में खेले गए जो शनिवार तक जारी रहे। स्पर्धा में आयोजन समिति के सदस्य अनुज शर्मा एवं नीलेश पटेल सहित अन्य सदस्यों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

    ]]>
    Sat, 06 May 2023 20:30:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बारिश भी नहीं रोक पा रही चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव का रोमांच, आधी रात के बाद तक हुए मैच, क्वार्टर फाइनल मुकाबले शनिवार को https://acntimes.com/Quarter-finals-of-MLA-Cricket-Festival-on-6th-May https://acntimes.com/Quarter-finals-of-MLA-Cricket-Festival-on-6th-May एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 अंतिम चरण में पहुंच गया है। रात्रिकालीन मुकाबलों का रोमांच बारिश भी कम नहीं कर पा रही है। बीती रात मैदान पर मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी आधी रात तक जुटे रहे। सभी मैच रोमांच से भरपूर रहे। शनिवार को क्वार्टर मुकाबले होंगे। इसके मुख्य अतिथि सांसद होंगे।

    बीते रात हुए मैच के आरम्भ में अतिथि के रूप में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, प्रवीण सोनी, आयोजन समिति सदस्य अनुज शर्मा, नीलेश पटेल और अन्य उपस्थित रहे।

    इस दौरान अंबर व रेलवे सीनियर के बीच खेले गए मुकाबले में अंबर ने छह विकेट खोकर 107 रन बनाए। वहीं रेलवे सीनियर आठ विकेट खोकर महज 61 रन बना सकी। अंबर ने यह मैच 46 रन से जीता। दूसरा मैच आशुतोष बाबूस और रतलाम लायंस के बीच हुआ। इसमें आशुतोष ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 102 रन बनाए। रतलाम लायंस सात विकेट खोकर 60 रन बना सकी। आशुतोष ने यह मैच 41 रन से जीता।

    रेलवे सीनियर और यंग स्टार के बीच हुए मुकाबले में यंग स्टार ने आठ विकेट खोकर 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे सीनियर ने छह विकेट से यह मैच जीत लिया। इसी प्रकार अंबर और सम्यक हॉस्पिटल के बीच हुए मैच में अंबर ने पहले खेलते हुए नौ विकेट खोकर 89 रन बनाए। सम्यक की टीम आठ विकेट खोकर 62 रन ही बना सकी। अंबर ने यह मैच 26 रन से जीत लिया।

    ]]>
    Fri, 05 May 2023 23:17:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के रात्रिकालीन मुकाबलों में पहुंचे विधायक चेतन्य काश्यप, परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-encouraged-the-players-in-the-MLA-Cricket-Festival https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-encouraged-the-players-in-the-MLA-Cricket-Festival एसीएन टाइम्स @ रतलाम चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव-2023 में हो रहे रात्रिकालीन मुकाबलों का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दौरान देर रात विधायक चेतन्य काश्यप भी मैदान पर पहुंचे। यहां उन्होंने मैदान पर उपस्थित दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों ने काश्यप और अतिथियों का स्वागत किया।

    इस दौरान विधायक काश्यप के साथ विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, नंदकिशोर पंवार, आयोजन समिति सदस्य सदस्य अनुज शर्मा एवं नीलेश पटेल उपस्थित रहे। बारिश की आशंका के बीच भी मैदान पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैच देखने के लिए उपस्थित रहे। 

    बीती रात एसएस मजहर और सैय्यद के बीच हुए मुकाबले में एसएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। बल्लेबाजों ने मैदान पर उतरते ही ताबड़तोड़ रन बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान लगातार विकेट भी गिरते रहे लेकिन जो भी बल्लेबाज मैदान पर आता, वह रन बनाने में जुटता नजर आया, जिसके चलते निर्धारित ओवर में एसएस मजहर की टीम ने नौ विकेट खोकर 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैय्यद की टीम के हौसले पहले ओवर से ही पस्त होते नजर आए। एसएस की गेंदबाजी के आगे लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। सैय्यद की टीम नौ विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी। एसएस मजहर ने यह मैच 52 रन से जीत लिया।

    एक अन्य मैच में राइजिंग स्टार और संडे इलेवन का आमना-सामना हुआ। इसमें राइजिंग स्टार ने पांच विकेट खोकर 81 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी संडे इलेवन के खिलाड़ी एक के बाद एक विकेट गिरने से वापस लौटते नजर आए। टीम नौ विकेट खोकर महज 40 रन ही बना सकी, जिसके चलते राइजिंग स्टार ने मुकाबला 41 रन से जीत लिया।

    ]]>
    Thu, 04 May 2023 14:43:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के ये बच्चे इंदौर में हो रही 8वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में रतलाम का नाम ऊंचा https://acntimes.com/Ratlams-children-selected-for-National-Yoga-Competition https://acntimes.com/Ratlams-children-selected-for-National-Yoga-Competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के 10 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता के लिए हुआ। बच्चे 4 से 6 मिई तक इंदौर में होने वाली स्पर्धा में रतलाम का नाम ऊंचा करने।

    एकेडमी अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर एवं सचिव विरेंद्र गुर्जर ने बताया कि दिसंबर में ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इस आधार पर इन 10 खिलाड़ियों का चयन 4 से 6 मई तक इंदौर में होने वाली 8वीं राष्ट्रीय स्तर योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

    मनवीर गुर्जर, रितवी सिसौदिया, रुद्र दईया, शाइनी चौहान, शुभ वर्मा, रवि मईड़ा, विराटसिंह सिंगरोलिया, भानुप्रताप सिंह, दिव्यांशी मीणा, परी पांचाल आदि का चयन अलग-अलग आयु वर्ग में हुआ हैl खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आर सी तिवारी, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्रसिंह सोलंकी, राजेश कोठरी, राहुल वर्मा, शंकरलाल मालवीय, अशोक व्यास, निमित शर्मा, यशस्वी राव, गौरव मेहता, अमित सिंह राजपूत, श्वेता डोडिया, मुस्कान राठौर, राहुल दिक्षित, अर्पित कुमावत, अशोक धाकड़, राहुल परमार, अजय तलवाड़िया, अमित रावल, शुभम तलोदिया, अभिषेक शर्मा, रईस खान, अंजली शर्मा, नम्रता पांडे, बबिता पांडेय, श्रवण पांड्या आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

    ]]>
    Thu, 04 May 2023 11:18:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के मुकाबलों में बड़ा फेरबदल, दूसरे दौर में आशुतोष ने रतलाम किंग्स को 83 रनों से दी शिकस्त https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-2023-matches https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-2023-matches एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 में दूसरे चरण के मुकाबले भी अंतिम चरण में पहुंचने लगे हैं। दूधिया रोशनी में आयोजित रात्रिकालीन मुकाबलों को देखने के लिए हर दिन खेल प्रेमियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव के माध्मय से लोग घर पर भी मुकाबले देख पा रहे हैं। दूसरे दौर के मुकाबलों में बड़े उलट-फेर देखने को मिल रहे हैं।

    मैदान पर पहला मैच आशुतोष और रतलाम किंग्स इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आशुतोष ने निर्धारित ओवर में 2 विकेट खोकर 131 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में मैदान पर उतरी किंग्स इलेवन के हौंसले पहले ओवर में ही पस्त नजर आने लगे थे। लक्ष्य हासिल करने के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के चक्कर में एक के बाद एक करके महज 47 रन पर ही आठ विकेट गवां दिए। आशुतोष ने यह मुकाबला 83 रन से जीत लिया।

    मैदान पर दूसरा मुकाबला जांबाज और हिमालया के बीच खेला गया। इस मैच में जॉबाज की टीम ने तय ओवरों में 8 विकेट खोकर 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालया की टीम 9 विकेट गवाने के बाद महज 29 रन ही बना सकी। जांबाज ने यह मुकाबला 46 रन से जीत लिया और अगले दौर में प्रवेश किया।

    स्टेडियम में चल रहे रात्रिकालीन इन मुकाबलों में अतिथियों के रूप में भाजपा आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, शैलेष आदि मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त समिति सदस्य अनुज शर्मा, नीलेश पटेल सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 03 May 2023 00:42:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 में हुए 6 मुकाबले, गांधीनगर की सधी गेंदबाजी ने विल्स को कर दिया पराजित https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-2023 https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-2023 एसीएन टाइम्स @ रतलाम  चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के रात्रिकालीन मुकाबलों के दूसरे दिन छह मैच खेले गए। मैदान पर चल रही स्पर्धा को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर पहुंचे। दूधिया रोशनी में चल रहे मुकाबलों को लेकर मैदान पर उतरने वाली टीमें भी उत्साहित नजर आ रही हैं। मैदान पर कुछ मुकाबले बड़े ही रोमांचक हुए।

    नेहू स्टेडियम में चल रहे रात्रिकालीन मुकाबलों को दूसरे दिन भी फेसबुक लाइव के माध्यम से बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के द्वारा घर बैठे आनंद लिया जा रहा। मैदान पर खेले गए छह मुकाबलों में सबसे कमजोर मुकाबला गांधीनगर और विल्स के बीच रहा। गांधीनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में अठ विकेट खोकर 67 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विल्स की टीम गांधीनगर की सधी गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और महज 29 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए। गांधीनगर ने इस मुकाबले को 37 रन से जीत लिया।

    मैदान पर केकेआर और सैयद के बीच खेल गए मैच में भी बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिला। केकेआर की टीम पांच विकेट खोकर महज 56 रन ही बना सकी। सैयद की टीम ने महज दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैदान पर तीसरा मुकाबला रिलायबल और एसएस मजहर के बीच खेला गया। एसएस मजहर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट गंवाकर 74 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रिलायबल की टीम रोमांच से भरे इस मुकाबले में मात्र एक रन से हार गई।

    ये रहे मौजूद

    मैच के दौरान अतिथि के रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, एमआईसी सदस्य राजू सोनी, पार्षद रणजीत टांक, बलराम भट्ट, धर्मेंद्र रांका, सुदीप पटेल, समिति सदस्य अनुज शर्मा, नीलेश पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 29 Apr 2023 07:33:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दूधिया रोशनी में शुरू हो गया चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 का रात्रिकालीन मुकाबलों का दौर, फेसबुक पर हुआ लाइव प्रसारण https://acntimes.com/Night-matches-of-Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-2023-begin https://acntimes.com/Night-matches-of-Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-2023-begin एसीएन टाइम्स @ रतलाम ।  चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के तहत रात्रिकालीन मुकाबलों की रंगारंग शुरुआत गुरुवार को नेहरू स्टेडियम में हुई। पहले दिन कुल छह मुकाबले हुए जो रोमांच से भरे रहे। स्टेडियम में दूधिया रोशनी में शुरू हुए इन मुकाबलों को देखने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य मौजूद रहे। सभी मैच का फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया गया।

     रात्रिकालीन मुकाबलों के शुभारंभ समारोह में अतिथि विधायक काश्यप और महापौर पटेल रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत करनी की घोषणा की। स्टेडियम में आयोजित मुकाबलों में पहला मैच बालाजी इलेवन और टेलिकॉम के बीच खेला गया। बालाजी की टीम ने मैदान पर उतरते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र दो विकेट गंवाकर 98 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। पीछा करने उतरी टेलिकॉम 9 विकेट गंवाकर मात्र 82 रन बना सकी और 17 रन से हार का सामना करना पड़ा।

    दूसरा मुकाबला महावीर रेसिडेंसी और एमपी थंडर फोर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महावीर ने सात विकेट खोकर 64 रन बनाए। एमपी थंडर ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से मैच जीत लिया।

    तीसरा मैच योगीराज और सीनियर रेलवे के बीच खेला गया। इसमें सीनियर रेलवे की सधी हुई गेंदबाजी के चलते योगीराज की टीम छह विकेट खोकर महज 46 रन ही बना पाई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सीनियर रेलवे की टीम ने दो विकेट खोकर मैच आठ विकेट से मैच जीत लिया। इसके बाद रॉयल इलेवन का स्टार इलेवन से, सम्यक हॉस्पिटल का शेरानी यंग से और सैय्यद इलेवन का केकेआर से मुकाबला हुआ।

    ये रहे मौजूद

    मैच के दौरान समिति सदस्य अनुज शर्मा, नीलेश पटेल के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, पूर्व पार्षद पवन सोमानी, प्रिंस बना, अमित रायकवार, तनमय त्रिवेदी, राहुल श्रीवास्तव, देवराज यादव, धीरजसिंह आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Fri, 28 Apr 2023 00:32:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव&2023 के रात्रिकालीन मैच 27 अप्रैल से, खिताब व पुरस्कार के लिए 64 टीमें उतरेंगी मैदान में https://acntimes.com/MLA-Cricket-Festival-Night-matches-of-2023-from-April-27 https://acntimes.com/MLA-Cricket-Festival-Night-matches-of-2023-from-April-27 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव - 2023 के शुरुआती चरण के मुकाबले पूरे हो चुके हैं। अब 27 अप्रैल से नेहरू स्टेडियम पर रात्रिकालीन मैच होंगे। इसमें कुल 64 टीमें भाग लेंगी। इसकी तैयारी का जायजा समिति सदस्यों ने मंगलवार को लिया।

    चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव की शुरुआत 16 अप्रैल को हुई थी। उसके बाद से प्रतिदिन नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर प्रारंभिक चरण के मुकाबले चल रहे थे। रोमांच से भरे इन मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी जुटे। अब सभी को रात्रिकालीन मुकाबलों का इंतजार है। ये 27 अप्रैल से स्टेडियम में होंगे। रात को होने वाले दूसरे चरण के मुकाबलों के लिए नेहरू स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दौर में 64 टीमें मैदान में उतरेंगी। 

    रात को होने वाले मैच के लिए स्टेडियम के मध्य मुख्य पिच को तैयार करने का काम पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही बेरिकेडिंग का काम भी पूरा हो चुका है। मैदान पर फ्लड लाइट के साथ लाइट की अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है। मैदान पर तैयारियों के दौरान समिति सदस्य अनुज शर्मा, नीलेश पटेल, प्रिंस बना, अमित रायकवार, राहुल, निर्मल हाड़ा, धीरजसिंह, भूपेंद्रसिंह, बाबू आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 26 Apr 2023 02:16:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल चेतना मेले से आई बच्चों में खेलों के प्रति जागरूकता, युवाओं में क्रिकेट का रुझान देखकर आयोजित किया क्रिकेट महोत्सव& विधायक चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Seeing-the-trend-of-cricket-in-the-youth-organized-a-cricket-festival-MLA-Kashyap https://acntimes.com/Seeing-the-trend-of-cricket-in-the-youth-organized-a-cricket-festival-MLA-Kashyap चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023: आईटीआई खेल मैदान पहुंचे विधायक काश्यप ने टीमों से परिचय प्राप्त किया

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के आठवे दिन आईटीआई ग्राउंड पर आयोजित मैच में विधायक चेतन्य काश्यप पहुंचे। काश्यप ने यहां दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों द्वारा विधायक काश्यप का स्वागत किया गया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, समिति सदस्य अनुज शर्मा, नrलेश पटेल, एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, पवन सोमानी, मनोज शर्मा, प्रिंस बना, विवेक शर्मा, धर्मेंद्र देवड़ा, प्रकाश बंसीवाल मौजूद रहे।

    विधायक काश्यप ने इस मौके पर कहा कि खेल चेतना मेला के माध्यम से बच्चों में विभिन्न खेलों की जागृति लाने का प्रयास किया है, लेकिन वर्तमान में दुनिया में क्रिकेट महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। युवाओं का क्रिकेट की तरफ रूझान बढ़ा है। उसी परिकल्पना में हमने इसका आयोजन किया। मुझे खुशी है कि रतलाम की 208 टीमों ने इसमें भाग लिया और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। आगामी दिनों में रात्रिकालीन मैच की शुरुआत होने जा रही है। 

    चर्चा का विषय बना विधायक क्रिकेट महोत्सव

    महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम शहर में पिछले कुछ दिनों से विधायक क्रिकेट महोत्सव चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक बीते 25 वर्षों से चेतना खेल मेले का आयोजन कर रहे हैं। उनके मन में आया कि देश में क्रिकेट का माहौल है तो उनके द्वारा युवाओं के लिए क्रिकेट महोत्सव आयोजित किया है। समिति सदस्य ने कहा कि आठ दिन से नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान में क्रिकेट का महाकुंभ चल रहा है। इसमें रतलाम शहर के सभी वार्डों की टीमों द्वारा सहभागिता की जा रही है।

    आठवें दिन 17 में हुए प्रतियोगिता के दौरान 

    चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के आठवें दिन शहर के दोनों खेल मैदानों पर 17 मैच खेले गए। इनमें से 11 मैच नेहरू स्टेडियम और 6 मैच आईटीआई ग्राउंड पर हुए। नेहरू स्टेडियम में हुए मुकाबलों में सांईश्री क्लब ने अमन क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से, जेएमडी ने सुपर स्टार को 6 विकेट से, जांबाज ने रतलाम स्पोर्ट्स एकेडमी को 3 विकेट से, व्हील ने पीवीसी को 15 रन से, विधान ने गुलमोहर को 15 रन से, महावीर ने आरपीएस स्पोर्ट्स को 25 रन से, गांधी इलेवन ने एएस क्लब को 4 विकेट से एक्सपर्ट ने पर्सनल को 10 विकेट से, एवेंजर ने डीजल शेड को 5 विकेट से, गोयली ने सांवरिया को 9 विकेट से, रॉयल ने शिवा को 8 विकेट से हराया। 

    वहीं दूसरी ओर आईटीआई ग्राउंड पर हुए मैच में बालाजी इलेवन ने वन स्टार को, सुयोग इलेवन ने आजाद को, अभिभाषक संघ ने मिशन इलेवन को, कार्पोरेशन इलवेन ने रॉयल इलेवन को, एनएफसी इलवेन ने विरियाखेड़ी इलेवन को, फाइट क्लब ने आईटीआई इलेवन को हराया। मैच के दौरान मैदान पर समिति सदस्य, राजेश हैरिस, अश्विनी शर्मा, संजय पांडे, चेतन टांक, जयेश वसावा, बाबू, अमित रायकवार, धीरज प्रजापत, राहुल रांका उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sun, 23 Apr 2023 23:09:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव&2023 में छठा दिन बल्लेबाजों के नाम, गेंदबाज विकेट लेने को तरसे, योगीराज ने एपिक ब्लास्टर को 9 विकेट से हराया https://acntimes.com/Vidhayak-Cricket-Festival-2023-Yogiraj-defeated-Epic-Blaster-by-9-wickets https://acntimes.com/Vidhayak-Cricket-Festival-2023-Yogiraj-defeated-Epic-Blaster-by-9-wickets एसीएन टाइम्स @ रतलाम  चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव-2023 के छठे दिन शहर के दोनों खेल मैदानों पर रोमांचक मुकाबले हुए। इस दिन गेंदबाज अधिकतर मुकाबलों में विकेट लेने के लिए तरसते नजर आए। सुबह से शाम तक कुल 17 मैच खेले गए। इनमें से 11 मैच नेहरू स्टेडियम में खेले गए और 6 मैच आईटीआई ग्राउंड पर हुए। स्टेडियम में खेले गए रोचक मुकाबले में योगीराज ने एपिक ब्लास्टर को 9 विकेट से हराकर अपने मुकाबले जीते है।

    नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में ग्रुप बॉयज ने श्री कृष्णा क्लब को 7 विकेट से, रॉयल ने चेतन स्पोर्ट्स को 8 विकेट से, शेरानी यंग ने आरसीसी को 35 रन से, वाल्मीकि ने लॉ कॉलेज को 28 रन से, रामगढ़ क्लब ने न्यू गांधी इलेवन को 8 विकेट से, विधान ने ओकाला क्लब को 9 विकेट से, रेलवे सीनियर्स ने रतलाम सीनियर्स को 8 विकेट से, एमपी पुलिस ने चोला मंडलम को 25 रनों से, मां अंबे ने ऑल स्टार के 41 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

    वहीं दूसरी ओर आईटीआई ग्राउंड पर खेले गए मुकाबलों में फॉर यू ने मराठा को, वन स्टार ने चमन को, सुयोग स्ट्रांगर ने भवानी क्लब को, वारियर्स ने यंग स्टार को, फाइट क्लब ने मयूर क्लब को, आईटीआई ने बरकती को हराकर अपने मुकाबले जीते। मैच के दौरान मैदान पर समिति सदस्य अनुज शर्मा, नीलेश पटेल, राजेश हैरिस, अश्विनी शर्मा, पप्पू पुरोहित, पवन सोमानी, प्रिंस बना, संजय पांडेय, चेतन टांक, जयेश वसावा, बाबू आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 22 Apr 2023 12:25:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कुश्ती में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदक विजेता पहलवानों का विधायक काश्यप ने किया सम्मान, खिलाड़ियों ने बेहतर खेल सुविधा के लिए जताया आभार https://acntimes.com/MLA-Kashyap-honored-national-and-regional-medal-winning-wrestlers https://acntimes.com/MLA-Kashyap-honored-national-and-regional-medal-winning-wrestlers आठ माह में रतलाम सेंटर पर तैयार हुए पहलवान दे रहे प्रदेश और देश के पहलवानों को टक्कर

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  कुश्ती में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदक जीतकर रतलाम पहुंचे नन्हे पहलवानों का विधायक चेतन्य काश्यप ने सम्मान किया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने भी नेहरू स्टेडियम स्थित सेंटर पर मिल रही बेहतर खेल सुविधाओं को लेकर आभार भी जताया।

    विधायक काश्यप ने रतलाम कुश्ती सेंटर के बलराम मौर्य, मोक्ष चतुर्वेदी, काजल रजक, साक्षी रावल और राधिका मौर्य का सम्मान किया। बलराम ने उत्तर प्रदेश के नंदीनगर कोंडा में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने जबलपुर में आयोजित प्रादेशिक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर रतलाम का नाम रोशन किया है।

    बता दें कि, रतलाम में आठ माह पहले ही नेहरू स्टेडियम में कुश्ती ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत हुई थी। इतने कम समय में यहां अभ्यास करने वाले पहलवान राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर रतलाम का नाम गौरवांवित कर रहे हैं। खिलाड़ियों के सम्मान के दौरान एनआईएस कोच छाया शर्मा, संजय रावल सहित अन्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 22 Apr 2023 00:33:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 में मैदान पर छाया उल्लास, पांचवें दिन हुए 16 मैच https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-2023-held-16-matches-on-the-fifth-day https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-2023-held-16-matches-on-the-fifth-day एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह-शाम तेज धूप में भी खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। पांचवें दिन गुरुवार को कुल 15 मैच हुए।

    गुरुवार को नेहरू स्टेडियम 11 और आईटीआई मैदान में 5 मैच हुए। नेहरू स्टेडियम पर खेले गए मैचों में से रिलायबल ने क्रिश्चियन क्लब को 31 रन से, चॉइस ने हनुमान क्लब को 7 रन से, टेलीकॉम ने द वारियर्स को 9 विकेट से, सय्यद ने कोहिनूर को 7 विकेट से, गुलमोहर ने एलबी बॉयज को 8 विकेट से से पराजित किया। इसी प्रकार कहर बॉयज ने जेएसजी को 4 विकेट से, महाकाल इलेवन ने रतलाम हंटर्स को 8  विकेट से, स्टार इलवेन ने ऑल राउंडर को 49 रनों से, रतलाम लायंस ने एंग्री ब्रदर को 7 विकेट से एवं यंग स्टार ने किंग्स वारियर्स को 26 रन से हराया।

    इसी प्रकार आईटीआई ग्राउंड पर खेले गए मुकाबलों में लारा ने कस्तूरबा को 54 रनों से, विरियाखेड़ी ने श्रीराम को 3 विकेट से, सियाराम ने यंग ब्लड को 5 विकेट से, गांधी ने बरकती को 6 विकेट से और ए.एस. क्लब ने बटलर क्लब को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच के दौरान मैदान पर समिति सदस्य अनुज शर्मा, नीलेश पटेल, पप्पू पुरोहित, राजेश हैरिस, अश्विनी शर्मा, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, प्रिंस बना, संजय पांडेय, चेतन टांक, राहुल रांका आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 20 Apr 2023 21:55:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव शुरू, आतिशबाजी के साथ हुआ शुभारंभ, लाखों के पुरस्कारों की होगी बारिश https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-begins https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-MLA-Cricket-Festival-begins क्रिकेट के महाकुंभ में 205 टीमें ले रहीं हिस्सा, प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1 लाख रुपए और ट्रॉफी मिलेगी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 धमाकेदार शुरुआत रविवार रात नेहरू स्टेडियम में हुई। महोत्सव की विधिवत घोषणा होते ही ग्राउंड के चारों ओर जोरदार आतिशबाजी हुई। अतिथियों ने टीमों से परिचय प्राप्त कर पहले मैच की शुरुआत कराई। क्रिकेट के इस महाकुंभ में 205 टीमें भाग ले रही हैं। मैदान पर शुभारंभ मैच रतलाम इंडियन और एमआर-11 के बीच हुआ। 

    कार्यक्रम में शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रह्लाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, अशोक जैन ‘लाला’ एवं समिति के नीलेश पटेल उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि खेलों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। खेल के कई आयाम होते हैं। खेल से मनोरंजन के साथ अनुशासन आता है और व्यायाम भी होता है। रतलाम की ख्याति सेव, सोना, साड़ी से है, वैसे ही खेल से भी हो, यही उम्मीद करता हूं।

    नर्मदाजी आ रहीं रतलाम- पांडेय 

    भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि रतलाम शहर की बहुत सारी विशेषताएं हैं, यहां बहुत प्रतिभाएं हैं। मुझे गर्व है कि भाजपा में समाज को दिशा देने के लिए जिन जनप्रतिनिधि की आवश्यकता होती है, वैसे यहां हैं। 200 से ज्यादा टीमें इस बात को स्थापित करती हैं। मुख्यमंत्री रतलाम आए थे तो घोषणा कर गए हैं। रतलाम में नर्मदाजी आ रही हैं। यहां खेल के आयोजन हो रहे हैं, जो विधायक काश्यप की चौतरफा विकास की कल्पनाओं को साकार करने का परिचायक है।

    खेल चेतना मेले ने दी दिशा- महापौर पटेल

    महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक बीते कई वर्षों से खेल चेतना मेला आयोजित करते आ रहे हैं। इसके माध्यम से वह स्कूली बच्चों को भी मैदान तक लाने का काम कर रहे हैं। आज क्रिकेट के इस महाकुंभ के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोहत्साहित कर रहे है। संचालन डॉ. चंचल चौहान ने किया। आभार समिति सदस्य अनुज शर्मा ने माना।

    ये पुरस्कार मिलेंगे खिलाड़ियों को

    विजेता टीम को 2 लाख रुपए व ट्रॉफी और उपविजेता को 1 लाख का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी। स्पर्धा में सेमीफाइनल की टीम को 30 हजार रुपए और क्वार्टर फाइनल की टीम को 15 हजार रुपए का पुरुस्कार दिया जाएगा। रात्रिकालीन क्वालीफाइंग टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को सोनाटा रिस्ट वाच पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।

    ]]>
    Mon, 17 Apr 2023 01:44:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक क्रिकेट महोत्सव का शुभारंभ रविवार को, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य रहेंगे मुख्य अतिथि, विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे अध्यक्षता https://acntimes.com/MLA-Cricket-Festival-inaugurated-on-Sunday https://acntimes.com/MLA-Cricket-Festival-inaugurated-on-Sunday शहर के नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर तैयारियां पूर्ण, लाखों रुपए की इनामी प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम होगी पुरस्कृत

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम शहर में खेल प्रेमियों के लिए रविवार से विधायक क्रिकेट महोत्सव की रंगारंग शुरुआत होगी।  शुभारंभ शाम 6.30 बजे नेहरू स्टेडियम पर होगा। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य रहेंगे। अध्यक्षता विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे। विशिष्ठ अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल होंगे। शुभारंभ अवसर पर पहले दिन चार मैच खेले जाएंगे।

    स्पर्धा के लिए शहर के नेहरू स्टेडियम के साथ आईटीआई के खेल मैदान को तैयार किया गया है। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने समिति सदस्य नेहरू स्टेडियम पहुंचे। इनमें मुख्य रूप से खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा और नीलेश पटेल, विवेक शर्मा, अमित रायकवार, हितेश बरमेचा, संजय पांडेय, भूपेंद्रसिंह, निर्मल हाड़े, राहुल श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, धीरज सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

    विधायक क्रिकेट महोत्सव के रूप में आयोजित हो रही टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में लाखों रुपए की इनामी राशि वितरित की जाएगी। स्पर्धा में 200 से अधिक टीमें सहभागिता कर रही हैं। शहर के नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पूरी तरह से तैयार हैं। महोत्सव में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। उत्सव के नाम से खेलों के प्रति अलग भावना जागृत होती है। इसलिए इसे खेल महोत्सव नाम दिया गया है।

    स्पर्धा में भाग लेने वाली टीमों से किसी प्रकार की एंट्री फीस नहीं ली गई है। स्पर्धा में सिर्फ शहर की टीमें भाग लेगी। टीम में दो खिलाड़ी 19 वर्ष की आयु के अनिवार्य है। अंतिम दौर में पहुंचने वाली टीमों के मुकाबले रात्रिकालीन होंगे। प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित की जाएगी।

    ]]>
    Sat, 15 Apr 2023 22:16:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा 13 से 15 अप्रैल तक जबलपुर में, स्पर्धा के लिए बालक&बालिका पहलवानों का ट्रायल आज https://acntimes.com/Trial-for-sub-junior-state-level-wrestling-competition-today https://acntimes.com/Trial-for-sub-junior-state-level-wrestling-competition-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा जबलपुर में 13 से 15 अप्रैल तक होगी। इसमें भाग लेने वाले रतलाम जिले के बालक - बालिका पहलवानों का ट्रायल 10 अप्रैल (सोमवार) को होगा। ट्रायल जवाहर व्यायामशाला परिसर में किया जाएगा। 

    रतलाम जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष गौरव जाट ने बताया कि, सब जूनियर बालक एवं बालिका पहलवानों की राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा 13 से 15 अप्रैल तक जबलपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए रतलाम जिले के 15 से 17 वर्ष के बालक एवं बालिका पहलवानों की ट्रायल सोमवार को शाम 5 बजे जवाहर व्यामशाला परिसर में होगी।

    जो बालक एवं बालिका पहलवान सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे सभी अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, जन्म प्रमाण-पत्र या मार्कशीट की फोटोकॉपी लेकर उपस्थित हों। ट्रायल में चयनित पहलवान ही राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा में भाग ले पाएंगे।

    ]]>
    Mon, 10 Apr 2023 03:23:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक क्रिकेट महोत्सव के लिए खिलाड़ियों में दिख रहा जोश, पहले ही दिन 160 फॉर्म वितरित, 200 से अधिक टीमें करेंगी शिरकत https://acntimes.com/ratlam-160-forms-distributed-on-first-day-for-MLA-Cricket-Festival https://acntimes.com/ratlam-160-forms-distributed-on-first-day-for-MLA-Cricket-Festival फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख 3 अप्रैल, 16 अप्रैल को होगी शुरुआत

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  विधायक क्रिकेट महोत्सव को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। फ\र्म वितरण के पहले ही दिन गुरुवार को 160 टीमों ने स्पर्धा में भाल लेने के लिए पंजीयन फॉर्म लिए। फॉर्म वितरण की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर शुरू हुई तो इसे लेने के लिए खेल प्रेमियों की कतार लग गई।

    विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले विधायक क्रिकेट महोत्सव को लेकर क्रिकेट जगत से जुड़े खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। फॉर्म वितरण की प्रक्रिया शुरू होने के पूर्व से ही दोनों मैदानों पर स्पर्धा में भाग लेने वाली टीमों से जुड़ लोग फॉर्म लेने के लिए कतारबद्ध खड़े नजर आए। स्पर्धा में 200 से अधिक टीमों के भाग लेने का अनुमान है। 160 फॉर्म पहले ही दिन वितरित हो गए। नेहरू स्टेडियम में फॉर्म वितरण की प्रक्रिया समिति सदस्य एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, नीलेश पटेल, राहुल रांका, प्रिंस बना सहित अन्य की मौजूदगी में हुई।

    विधायक क्रिकेट महोत्सव के लिए पंजीयन फॉर्म वितरित करते भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज शर्मा एवं समिति सदस्य।

    विधायक क्रिकेट महोत्सव के दौरान टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा के लिए लाखों रुपए इनामी राशि रखी गई है। स्पर्धा 16 अप्रैल को शुरू होगी। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 3 अप्रैल है। क्रिकेट महोत्सव ऐतिहासिक आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा। स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर आयोजित होगी। इसके लिए दोनों मैदानों को तैयार किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को पुरुस्कृत किया जाएगा। शुरुआती दौर के मैच दिन में जबकि अंतिम दौर में पहुंचने वाली टीमों के मुकाबले रात में होंगे।

    ]]>
    Fri, 31 Mar 2023 09:59:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में होगा विधायक क्रिकेट महोत्सव, 16 अप्रैल से 7 मई तक होगा आयोजन https://acntimes.com/MLA-Cricket-Festival-will-be-held-under-the-guidance-of-MLA-Chetanya-Kashyap https://acntimes.com/MLA-Cricket-Festival-will-be-held-under-the-guidance-of-MLA-Chetanya-Kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में आगामी दिनों में खेल प्रेमियों के लिए विधायक क्रिकेट महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली खेल स्पर्धा की तैयारियों के संबंध में सामान्य समिति गठन किया गया है। इसमें भाजपा जिला महामंत्री, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, निलेश पटेल के अलावा एक भाजपा जिला महामंत्री, एक भाजपा मंडल अध्यक्ष और एक एमआईसी सदस्य को शामिल किया गया है।

    विधायक क्रिकेट महोत्सव को लेकर विधायक काश्यप और समिति सदस्यों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें काश्यप ने बताया कि क्रिकेट महोत्सव का आयोजन 16 अप्रैल से 7 मई तक होगा। टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में सर्वाधिक टीमें भाग लेंगी। स्पर्धा शहर के दो मैदान नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर आयोजित होगी। विधायक क्रिकेट महोत्सव में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को पुरुस्कृत किया जाएगा। स्पर्धा में लाखों रुपए के इनाम दिए जाएंगे। स्पर्धा में सहभागिता करने वाली टीमों को फॉर्म वितरण नेहरू स्टेडियम से किए जाएंगे।

    ]]>
    Wed, 22 Mar 2023 02:01:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 13वीं जूनियर मि. इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ https://acntimes.com/13th-Junior-Mr.-India-body-building-competition-begins https://acntimes.com/13th-Junior-Mr.-India-body-building-competition-begins एसीएन टाइम्स @ रतलाम  इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री ट्रॉफी 13वीं जूनियर मिस्टर इंडिया राष्ट्रीय स्पर्धा का शुभारम्भ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता विधायक चेनत्य काश्यप ने की। अन्य अतिथियों में महापौर प्रहलाद पटेल, अंतरराष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी चेतन पठारे, अर्जुन अवॉर्डी टी. वी, पॉली, इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की महासचिव हीरल सेठ मौजूद रहे।

    आयोजन की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस अवसर पर डॉ. मोहन यादव ने खेल हित में घोषणा की कि आगामी सत्र से बॉडी बिल्डिंगवेट लिफ्टिंगपॉवर लिफ्टिंग खेल शासन के 21 खेलों की सूची में शामिल किए जाएंगे। डॉ. यादव ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन को स्वस्थ और सुन्दर बनाते हैं। जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देते हैं।

    विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग खेल से उत्तम स्वास्थ्य के साथ युवाओं को शरीर को सुंदर और स्वस्थ बनाने की प्रेरणा मिलती है। बॉडी बिल्डिंग खेल मूलतः भारतीय खेल विधाओं में से एक है। इसका आयोजन शहर की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा। अतिथि स्वागत अतिन तिवारीप्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह रितेश नाथ मोहित कालेडॉ. कुलदीप त्रिवेदी ने किया। सूत्रधार शैलेंद्र व्यास (स्वामी मुस्कुराके) थे।

    450 से अधिक खिलाड़ी करेंगे प्रदर्शन

    स्पर्धा में विभिन्न प्रदेशों के 450 से भी अधिक पुरुषमहिला खिलाडी मांसपेशियों से अपना प्रदर्शन करेंगे। चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गो में 3 लाख कैश प्राइज वितरित किए जाएंगे। जूनियर वर्ग के सर्वश्रेष्ठ बॉडी बिल्डर को मिस्टर इंडिया एवम मिस जूनियर इंडिया के खिताब से सम्मानित किया जाएगा।

    ]]>
    Sun, 05 Mar 2023 02:16:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रुद्र&11 बनी रतलाम ट्रॉफी 2023 की विजेता, मिला 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, विधायक काश्यप बोले& अगले वर्ष भी हो प्रतियोगिता https://acntimes.com/Rudra-11-became-the-winner-of-Ratlam-Trophy-2023-got-a-cash-prize-of-Rs-1-lakh https://acntimes.com/Rudra-11-became-the-winner-of-Ratlam-Trophy-2023-got-a-cash-prize-of-Rs-1-lakh रतलाम नवयुवक मंडल ने किया रात्रिकालीन स्पर्धा का आयोजन, 12 दिनी स्पर्धा में 65 खिलाड़ियों को बांटे 4 लाख के इनाम

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम नवयुवक मंडल द्वारा शहर की खेल प्रतिभाओं को उभारने एवं उन्हें एक नया मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतिस्पर्धा रतलाम ट्रॉफी 2023 का आयोजन किया गया। 8 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई स्पर्धा का समापन बीती रात हुआ। इस 12 दिवसीय टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बाबूस-11 की टीम ने शानदार जीत दर्ज  की।

    स्पर्धा में शहर की 32 टीमों के 550 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसका फाइनल मुकाबला रतलाम इंडियन एवं बाबूस-11 के बीच हुआ। बाबूस-11इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर में 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतलाम इंडियन की टीम मैच की अंतिम गेंद तक 91 रन ही बना सकी। इस तरह बाबूस-11 ने 4 रन से मैच जीतकर रतलाम ट्रॉफी पर कब्जा किया।

    यह भी देखें... शराब के अहाते बन्द करने और दुकान में शराब पीने पर रोक पर 21 फरवरी को मुख्यमंत्री को देंगे धन्यवाद, रैली भी निकलेगी

    सुपर सेमीफाइनल मुकाबले और फाइनल मुकाबले देखने शहर विधायक चेतन्य कश्यप पूरे समय मंच पर मौजूद रहे। उनके साथ महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, आयोजन समिति संरक्षक पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष अशोक जैन 'लाला' विशेष रूप से मौजूद रहे।

    रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी राजेंद्र ने की सराहना

    रतलाम के प्रतिभावान खिलाड़ी राजेंद्र ठाकुर (नांचू) रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की ओर से खेल रहे हैं। ठाकुर ने क्रिकेट जीवन की शुरुआत शहर को नेहरू स्टेडियम से ही की थी। वे आयोजन को देखने विशेष रूप से रतलाम पहुंचे। उन्होंने आयोजन समिति को शानदार टूर्नामेंट की बधाई और शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए जिससे शहर के प्रतिभावान खिलाड़ी को आगे बढ़ने का अवसर मिले। अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। सभी अतिथियों स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    अगले वर्ष भी होगी प्रतियोगिता

    विधायक काश्यप ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों से आगले वर्ष भी रतलाम ट्रॉफी के आयोजन के लिए कहा जिसे समिति ने सहर्ष स्वीकार कर घोषणा भी कर दी। विधायक ने कहा कि यदि किसी खिलाड़ी को आगे बढ़ने में कोई परेशानी हो तो उसका समाधान किया जाएगा। खेल प्रतिभा को निखारने के लिए जहां, भी जो भी प्रयत्न जरूरी होंगी, वे किए जाएंगे।

    13 वर्षीय अक्षय मरमट रहे मुख्य आकर्षण

    आयोजन समिति के निर्णय अनुसार सभी टीमों को अंडर-19 का एक युवा खिलाड़ी खिलाना अनिवार्य किया गया था। पूरी स्पर्धा में 13 वर्ष के अक्षय मरमट की शानदार फील्डिंग और गेंदबाजी आकर्षण का केंद्र रही। अक्षय ने पूरी शानदार गेंदबाजी एवं फील्डिंग की। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

    यह भी देखें... विकास यात्रा का समापन : शहर की प्रमुख सड़कों का फिर से होगा निर्माण, सीएम ने कायाकल्प में जारी की राशि - विधायक चेतन्य काश्यप

    65 खिलाड़ियों में बंटे 4 लाख रुपए के पुरस्कार

    आयोजन समिति द्वारा लगभग 4 लाख से अधिक रुपए के इनाम और प्रशस्ति-पत्र 65 खिलाड़ियों तकिए गए। रतलाम ट्रॉफी 2023 की विजेता रही बाबूस-11 को ₹ 1 लाख का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। उप विजेता रही रतलाम इंडियन टीम को ₹ 44,444 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई दी गई। टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को डिजिटल घड़ी प्रदान की गईं। मैन ऑफ द टूर्नामेंट राजेंद्र सिंह टोनू रहे जिन्हें एयर कंडीशनर से नवाजा गया। बेस्ट फील्डर देवदास, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विकास बड़ोदिया, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रतलाम इंडियन के सौरभ, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर मां अंबे लक्ष्मीनगर के प्रदीप राव चुने गए। सभी को मिक्सर ग्राइंडर प्रदान किए गए। सबसे अनुशासित टीम महाकाल क्रिकेट क्लब रही जिन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच रहे निर्मल हाड़े को कूलर प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। अंपायर एवं स्कोरर को पंखे एवं सम्मान-पत्र सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में आभार प्रतिस्पर्धा आयोजक ने माना।

    ये रहे मौजूद

    आयोजन समिति के हितेश बरमेचा, मोनू मराठा, विकल्प सांखला, राजकुमार गहलोत, अंकित कटारिया, ओम जाट, सुमित सकलेचा, चिराग नलवाया, दिलीप मीणा, वसीम खान, पीयूष सांखला (कप्तान), योगेंद्र सिंह जादौन, शुभ दशोत्तर सहित अन्य मौजूद रहे।

    ]]>
    Tue, 21 Feb 2023 15:56:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में 4 एवं 5 मार्च को पहली बार होगा 13वां राष्ट्रीय मिस्टर जूनियर बॉडी बिल्डिंग मुकाबला, 350 से ज्यादा शरीर साधक करेंगे मांसपेशियों का प्रदर्शन https://acntimes.com/13th-National-Mr-Junior-Bodybuilding-Competition-in-Ratlam-on-4th-and-5th-March https://acntimes.com/13th-National-Mr-Junior-Bodybuilding-Competition-in-Ratlam-on-4th-and-5th-March एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इण्डियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन, मुंबई के मार्गदर्शन एवं राज्य शरीर सौष्ठव संस्था के तत्वाधान में रतलाम डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन द्वारा रतलाम में 1वीं मिस्टर इंडिया, मास्टर्स बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। स्पर्धा 4 एवं 5 मार्च को हगी। रतलाम के अलावा स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 350 से अधिक शरीर साधक मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे।

    यह जानकारी इण्डियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतिन तिवारी एवं बॉडी बिल्डिंग के राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास (स्वामी मुस्कुराके, उज्जैन) ने रुद्र पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया स्पर्धा में लगभग 15 भार वर्ग के मुकाबले होंगे। सभी सफल खिलाड़ियों को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र आदि प्रदान किए जाएंगे।

    राज्य शरीर शौष्टव संस्था म.प्र. के अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाह ने बताया कि नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए नारी शक्ति की फिटनेस स्पर्धा भी होगी। इसके अलावा दिव्यांगों और 60 वर्ष से अधिक के शरीर साधकों द्वारा भी प्रदर्शन किया जाएगा। कुशवाह ने बताया कि मौजूदा दौर में शरीर साधकों के लिए कई अवसर उपलब्ध हैं। इसमें व्यायाम प्रशिक्षक, डाइटीशियन, खेल कोटे के तहत शासकीय विभागों में नौकरी आदि शामिल हैं। इस स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शरीर साधकों को शासकीय सेवा में जाने का मौका भी मिलेगा।

    ये व्यवस्थाएं होंगी निःशुल्क

    रतलाम डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश नाथ एवं सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने बताया चैंपियनशिप “विधायक परिसर” में आयोजित होगी। स्पर्धा के दौरान तीन दिन तक खिलाड़ियों, कोच, अतिथियों आदि के रहने, भोजन और परिवहन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

    20 सदस्यीय आयोजन समिति गठित

    समिति संयोजक महापौर प्रह्लाद पटेल ने 20 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन भी किया। इसमें  रामबाबू शर्मा, विशाल पितलिया, नीलेश पटेल, गोपाल जाट, आशीष वर्मा, संजय मालिक, रुद्र पटेल, राकेश मिश्रा, आदित्य डागा, विनोद यादव, गणपत जाट, दिनेश जाट, धर्मेंद्र जाट, मोहित काला सहित अन्य शामिल हैं।

    ये रहे मौजूद

    पत्रकार वार्ता के दौरान जिला बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के अनुज शर्मा, प्रवीण सोनी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, राहुल ओस्तवाल, असलम खान के अलावा निमिष व्यास, गौरव अजमेरा, आशा उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।

    ]]>
    Mon, 20 Feb 2023 22:31:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा रतलाम ट्रॉफी 2023 का फाइनल मैच आज, सेमीफाइनल मुकाबलों में पत्रकार बने अतिथि https://acntimes.com/Final-match-of-night-tennis-ball-cricket-tournament-Ratlam-Trophy-2023-today https://acntimes.com/Final-match-of-night-tennis-ball-cricket-tournament-Ratlam-Trophy-2023-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ‘रतलाम ट्रॉफी 2023’ का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच हुए। इसमें विजयी रहने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

    स्पर्धा का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार रात को दो मैच हुए। पहला मैच मां अंबे और बाबूस क्रिकेट क्लब के बीच रहा। बाबूस ने 124 रन बनाए जबकि जवाब में मां अंबे टीम 100 रन ही बना सकी। मैच में बाबूस क्रिकेट क्लब विजयी रहा। मैन ऑफ द मैच सचिन रहे। दूसरा मैच सैलाना और रतलाम इंडियन के बीच हुआ। इसमें सैलाना ने 112 रन बनाए तथा रतलाम इंडियन ने काफी आसानी से 10 ओवर में रन चेस कर लिया। रतलाम इंडियन ने जीत दर्ज कराई। मैन ऑफ द मैच बिलाल को दिया गया जिन्होंने 24 गेंद पर 62 रन बनाये।

    शनिवार रात को दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले मैच में बाबूस और रिलायबल टीमें आमने-सामने थीं जबकि दूसरा मैच रतलाम इंडियन विरुद्ध अंबर क्रिकेट क्लब के मध्य हुआ। समाचार लिखे जाने तक मैच जारी थे। मुख्य अतिथि रतलाम प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र ललवानी, अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, हिमांशु जोशी एवं नरेंद्र जोशी रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजकों ने अतिथियों को मोतियों की माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    ये रहे मौजूद

    विशेष रूप से महापौर प्रहलाद पटेल उपस्थित रहे। कॉमेंट्री करने वाले योगेंद्र जादौन, नीलेश शर्मा, नीलेश यादव, चंचल चौहान रहे। समिति के संरक्षक अशोक जैन लाला, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष सांखला, वसीम खान, विकल्प सांखला, मोनू मराठा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    ]]>
    Sun, 19 Feb 2023 00:12:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम ट्रॉफी 2023 : क्वार्टर फाइनल मैचों का दौर खत्म, सेमीफाइनल मुकाबले आज, फाइनल मैच रविवार को होगा https://acntimes.com/Ratlam-Trophy-2023-semi-final-match-today-final-match-will-be-held-on-Sunday https://acntimes.com/Ratlam-Trophy-2023-semi-final-match-today-final-match-will-be-held-on-Sunday एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2023 अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। क्वार्टर फाइनल मैचों का दौर समाप्त हो गया। अब सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच होंगे। फाइनल मुकाबला 19 फरवरी को होगा।

    रतलाम नवयुवक मंडल द्वारा नेहरू स्टेडियम में रतलाम ट्रॉफी 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहित इसके तहत शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए जो रोमांचक रहे। पहला मुकाबला मां अंबे लक्ष्मीनगर एवं बाबूस क्रिकेट क्लब के बीच हुआ जबकि एवं दूसरा मुकाबला रतलाम ट्रॉफी में बड़ा उलटफेर करने वाली कुशल वीर सैलाना और रतलाम इंडियन के बीच हुआ। पहले मैच में मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल रहे। अन्य अतिथियों के रूप में इंजीनियर राजेश पाटीदार, मनीष तिवारी, रतलाम शहर एसडीएम संजीव केशव पांडेय एवं एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार रहे। दूसरे मैच के अतिथि डॉ. रोहन चोपड़ा, डॉ. देवेंद्र शाह, डॉ. पूनम बोरीवाल, डॉ. जीवन चौहान, डॉ. ओनिल सर्राफ, डॉ. रचित अग्रवाल रहे।

    इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत समिति सदस्य द्वारा किया गया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अपने-अपने खेल को ओर आगे तक ले जाने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रदीप राव, मोनू लेफ्टी, ओम जाट, विकल्प सांखला, पीयूष कप्तान, हितेश बरमेचा, रूद्रप्रताप सिंह, नीलेश राव, अजय मालाकार, चिराग नलवाया एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

    पहले दिन के क्वार्टर फाइनल में रिलायबल और अंबर ग्रुप रहा विजेता

    समिति सदस्य अंकित कटारिया के अनुसार 16 फरवरी को भी दो क्वार्टर फाइनल मैच हुए थे। पहला मैच ऑलराउंडर और रिलायबल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें रिलायबल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 95 रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी ऑलराउंडर मात्र 57 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रिलायबल के शाकिब अन्ना मैन ऑफ द मैच रहे। टीम ऑलराउंडर से बेस्ट प्लेयर मोनू सोनी को चुना गया।

    दूसरा मैच अंबर क्रिकेट क्लब एवं ब्लैक एंड व्हाइट के बीच हुआ। ब्लैक एंड व्हाइट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में अंबर क्रिकेट क्लब को 95 रनों का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करने उतरी अंबर ने बहुत ही आसानी से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंबर ग्रुप के विक्रम बाला मैन ऑफ द मैच और ब्लैक एंड व्हाइट के इमरान बेस्ट प्लेयर रहे। कटारिया ने बताया शनिवार को सेमीफाइनल के दो मैच खेल जाएंगे।

    ]]>
    Sat, 18 Feb 2023 00:13:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के माता&पिता को बैंगलुरू में मिला जीजा माता अलंकरण, कर्नाटक के राज्यपाल थावचंद गहलोत ने किया सम्मानित https://acntimes.com/Parents-of-national-and-international-players-got-Jija-Mata-Alankaran-in-Bangalore https://acntimes.com/Parents-of-national-and-international-players-got-Jija-Mata-Alankaran-in-Bangalore राजभवन में हुआ क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित जीजा माता सम्मान समारोह

    राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप रहे उपस्थित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती द्वारा कर्नाटक के बैंगलुरू स्थित राज भवन में जीजा माता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के माता-पिता को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में 9 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, 4 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने वाले कोच और 4 खेलों के लिए समर्पित संस्था के प्रतिनिधि शामिल हैं।

    सम्मान समारोह क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, क्रीड़ा भारती कर्नाटक के अध्यक्ष मुकुंदराव किलेकर, पद्मश्री अवॉर्डी, क्रीड़ा भारती कर्नाटक के उपाध्यक्ष के.वाय. वेंकटेश, भारतीय खेल अकादमी के सेवानिवृत्त एथलेटिक ट्रेनर डॉ. वाय.एस. लक्ष्मीश, क्रीड़ा भारती दक्षिण कर्नाटक के अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं क्रीड़ा भारती कर्नाटक के उपाध्यक्ष नागराज शेट्टी आदि की उपस्थित में हुआ। इस मौके पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि क्रीड़ा भारती देश में स्थानीय और स्थापित दोनों खेलों का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संगठन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के माता-पिता के बलिदान, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को पहचानता है और उनका सम्मान करता है। जीजा माता सम्मान उल्लेखनीय है।

    राज्यपाल ने कहा देश के प्रधानमंत्री ने खेल और खेलों को दैनिक जीवन में शामिल करने के महत्व पर जोर दिया है और खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। फिट इंडिया आंदोलन और खेलो इंडिया कार्यक्रम भारत के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का हिस्सा हैं। राज्यपाल गहलोत ने कहा कि कर्नाटक नई शिक्षा नीति को लागू करने वाले पहले राज्य के रूप में अग्रणी है, जिसमें खेल और योग को पाठ्यक्रम के अनिवार्य भाग के रूप में शामिल किया गया है।

    खिलाड़ियों के माता-पिता का सम्मान करना गर्व का विषय- चेतन्य काश्यप

    क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने क्रीड़ा भारती को बढ़ावा देने के उद्देश्य के बारे में बात कही। उन्होंने कहा कि जीजा माता के माध्यम से खिलाड़ियों के माता-पिता का सम्मान करना गर्व का विषय है। महामहीम राज्यपाल मध्यप्रदेश के गौरव हैं और मध्यप्रदेश के राजनेताओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। उनकी व्यक्तिगत खेल पृष्ठभूमि है और वे हमेशा खेल के प्रति उत्साही रहे हैं, उन्हें खेलों के प्रोत्साहन के लिए जाना जाता था। वह बिड़ला कंपनी के एक साधारण कर्मचारी से उठकर अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त व्यक्ति बन गए। एक केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल के रूप में एक प्रेरणा बन गए।

    इनका हुआ सम्मान

    कार्यक्रम के दौरान कबड्डी खिलाड़ी बी. सी. रमेश और बी. सी. सुरेश की मां पद्मम्मा, तैराक हरि नटराज की मां कल्याणी नटराज, एथलीट प्रिया मोहन की मां चंद्रकला, तलवारबाज लक्ष्मी की मां सुमंगला भट्ट और एथलीट विजयाकुमारी की मां प्रेमा को पुरस्कृत किया गया।

    ]]>
    Mon, 06 Feb 2023 23:32:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेलेगा मध्य प्रदेश : रतलाम में हुआ विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, अंगारा विजेता व गुजराती स्कूल की टीम बनी विजेता उपविजेता https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-will-play-Assembly-level-Kabaddi-competition-organized https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-will-play-Assembly-level-Kabaddi-competition-organized एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा "खेलेगा मध्यप्रदेश" अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत रतलाम शहर विधानसभा के डॉ. भीमराव आंम्बेडकर मंडल  में विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंगारा टीम विजयी रही।

    स्पर्धा के अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा रहे। इस मौके पर अतिथियों ने खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा खेल से शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।

    16 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिनमें से अंगारा टीम विजयी रही जबकि गुजराती स्कूल की टीम उपविजेता बनी। खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए।

    ]]>
    Mon, 06 Feb 2023 10:56:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेलो इंडिया आयोजन नहीं आंदोलन है, शासन का प्रयास है कि प्रतिभा अपने सर्वश्रेष्ठ से वंचित नहीं रहे & विधायक काश्यप https://acntimes.com/Khelo-India-is-not-an-event-but-a-movement-mla-Chetanya-Kashyap https://acntimes.com/Khelo-India-is-not-an-event-but-a-movement-mla-Chetanya-Kashyap खेलो इंडिया यूथ गेम्स मशाल व रैली का रतलाम में हुआ आत्मीय स्वागत, विधायक मकवाना व महापौर पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खेलो इंडिया मात्र एक आयोजन नहीं बल्कि एक आंदोलन है। सरकार द्वारा खेलों को पूरा महत्व दिया जा रहा है। खेलों के वृहद आयोजनों से ओलंपिक में देश के अच्छे प्रदर्शन की तैयारियां की जा रही हैं। हमारे देश में खेलों के क्षेत्र में असीमित प्रतिभाएं हैं। शासन का प्रयास है कि कोई भी प्रतिभा अपने सर्वश्रेष्ठ से वंचित नहीं रहे। अपने  देश का नाम रोशन करें इसलिए खेलो इंडिया जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। खेल जीवन का अभिन्न अंग है। हमारे रतलाम में भी कई सारी प्रतिभाएं हैं जो निश्चित रूप से आगे चलकर शहर का नाम और जिले का नाम रोशन करेंगी।

    यह बात रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कही। वे खेल जागृति के उद्देश्य से निकाली गई खेलो इंडिया डिजिटल मशाल रैली के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मध्यप्रदेश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर संपूर्ण प्रदेश में खेल वातावरण तैयार करने तथा खेलों में अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने एवं युवा खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में होती हुई डिजिटल मशाल रैली गुरुवार को रतलाम पहुंची।

    इसका स्वागत विधायक चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत सीईओ एवं खेल प्रेमियों ने किया। इस मौके पर मानव शृंखला भी बनाई गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जितेंद्र धूलिया, आर. सी. तिवारीजन अभियान परिषद् के रत्नेश विजयवर्गीय एवं संबंधित अधिकारीखेलप्रेमी एवं नागरिक मौजूद रहे। 

    रैली निकाली, खिलाड़ियों को किया स्मानित

    मशाल रैली निकाली गई जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दो बत्तीन्यू रोडलोकेंद्र टॉकीज चौराहाकॉलेज रोड एवं नगर निगम होते हुए नेहरू स्टेडियमपोलो ग्राउंड पर पहुंची। नेहरू स्टेडियम पर मशाल का स्वागत अभिवादन किया गया। इसके साथ ही खेलो इंडिया अभियान में मध्यप्रदेश की ओर से सहभागिता करने वाले खिलाड़ी कृतज्ञा शर्मा (एथलीट) एवं हितेश (खो-खो) को विधायक काश्यप ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

    30 जनवरी से 11 फरवरी तक होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स

    बता दें कि, मध्यप्रदेश में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक होगा। इसमें 27 खेल प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट, मंडला एवं खरगोन में होंगे, जिसमें देशभर के 6000 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों की प्रारंभ शृंखला में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक से 7 जनवरी को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल, शुभंकर एवं थीम थीम सॉन्ग को लांच किया था। संपूर्ण प्रदेश में खेल वातावरण तैयार करने के लिए खेलों में अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने एवं युवा खिलाड़ियों में उर्जा संचार करने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रदेश में खेलों की एक नई इबारत लिखेगा।

    ]]>
    Thu, 19 Jan 2023 20:40:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत आज रतलाम आएगी डिजिटल मशाल, आप भी शामिल होकर बनाएं सफल https://acntimes.com/Digital-torch-will-come-to-Ratlam-today-under-Khelo-India-Youth-Games https://acntimes.com/Digital-torch-will-come-to-Ratlam-today-under-Khelo-India-Youth-Games एसीएन टाइम्स @ रतलाम  खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत 19 जनवरी को  डिजिटल मशाल रतलाम आएगी। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मशाल के स्वागत, रैली तथा अन्य आयोजन के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    खेलो इंडिया की डिजिटल मशाल 19 जनवरी को शाम 4:00 बजे झाबुआ जिले से रतलाम में प्रवेश करेगी। इसके पश्चात नेहरू स्टेडियम से मशाल रैली का आयोजन होगा। मशाल रैली स्टेडियम से प्रारंभ होकर दो बत्ती, न्यू रोड, लोकेंद्र टॉकीज, जेल रोड, कॉलेज रोड, नगर निगम तिराहा, छत्रीपुल होती हुई वापस स्टेडियम में प्रवेश करेगी। रैली में जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, अशासकीय संगठन समितियों के व्यक्ति, पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक शामिल रहेंगे।

    नेहरू स्टेडियम में सभा का आयोजन होगा। इसमें अतिथियों के उद्बोधन, मानव शृंखला निर्माण आदि आयोजन होंगे। कलेक्टर सूर्यवंशी ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि रैली में अधिकाधिक रूप से सम्मिलित होकर सफल बनाएं।

    ]]>
    Thu, 19 Jan 2023 00:35:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राज्य स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों को विधायक काश्यप ने किट भेंट कर शुभकामनाएं दी https://acntimes.com/MLA-presented-kit-to-players-of-state-level-volleyball-competition https://acntimes.com/MLA-presented-kit-to-players-of-state-level-volleyball-competition 48वीं वॉलीबाल स्पर्धा 16 से 19 जनवरी तक नरसिंहपुर में रविवार को रवाना होंगे रतलाम के खिलाड़ी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 48वीं सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष- महिला व्हालीवॉल स्पर्धा 16 से 19 जनवरी तक नरसिंहपुर में होगी। आयोजन मध्यप्रदेश एम्यूचर वॉलीबॉल संघ एवं नरसिंहपुर जिला वॉलीबाल संघ द्वारा किया जाएगा। इसमें भाग लेने नरसिंहपुर जा रही टीम को विधायक चेतन्य काश्यप ने किट प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।

    रतलाम जिले से टीम 15 जनवरी को नरसिंहपुर के लिए रवाना होगी। इससे पूर्व टीम को विधायक काश्यप ने किट प्रदान की। इस मौके पर नगर एवं जिला वॉलीबाल संघ के सचिव प्रकाश व्यास के साथ दल के खिलाड़ी सोमेश राठौड़, अभिषेक मालवीय, अनुराग मेहरा, धीरज, तपन चौधरी, जितेंद्र राठौड़, लव ठक्कर, कुश ठक्कर, राज पांडेय, नागेंद्र पांडेय, विष्णु भाटी आदि उपस्थित रहे। इनके साथ स्टेट रैफरी कमलजीतसिंह, सुरेश गयादिन, अजहर, शुभम, संजय चौहान भी मौजूद रहे।

    ]]>
    Sat, 14 Jan 2023 23:13:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    44वीं राज्य स्तरीय ओपन थ्रो बॉल प्रतियोगिता शुरू, दो दिवसीय स्पर्धा में 21 टीमों के 300 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा https://acntimes.com/44th-state-level-open-throw-ball-competition-started https://acntimes.com/44th-state-level-open-throw-ball-competition-started एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दो दिवसीय 44वीं राज्य स्तरीय ओपन थ्रो बॉल प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता में 21 टीमों के लगभग 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें महिला एवं पुरुष दोनों ही वर्गों की टीमें शामिल हैं।

    दो दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री व भाजयुमो जिला अध्यक्ष के अलावा क्रीड़ा भारती रतलाम के अध्यक्ष गोपाल मजावदिया, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत, क्रीड़ा भारती के अनुज शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी आर. सी. तिवारी, डॉ. मयंक झालानी, सचिव कस्तूरे इंदौर (विश्वामित्र व विक्रम अवॉर्ड प्राप्त) आदि उपस्त रहे। अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया एवं स्वयं खेल कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

    प्रारम्भ में ओपन थ्रो बॉल एसोसिएशन के दीपेन्द्र ठाकुर ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। अतिथियों ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं व बधाई दीं। उन्होंने कहा कि खेलों से ही अनुशासन आता है एवं अनुशासन से चरित्र निर्माण होता है। इस अवसर पर गोपाल मजावदिया, सुभाष कुमावत आदि ने भी सम्बोधित करते हुए सभी को शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं। इस मौके पर सुबोध चौरसिया, राजू श्रीवास्तव, ओम सूर्यवंशी, गिरीश सोनी आदि उपस्थित थे। संचालन महेन्द्रसिंह सोलंकी ने किया। आभार वीरेन्द्र गुर्जर ने माना।

    ]]>
    Fri, 13 Jan 2023 20:44:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    23वें खेल चेतना मेला में सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट ने जीती सर्वश्रेष्ठ स्कूल की ट्रॉफी, अतिथियों के हाथों पुरस्कार पाकर खिल उठे बच्चों से चेहरे https://acntimes.com/23rd-Khel-Chetna-Mela-concludes-best-school-trophy-to-St-Josephs-Convent https://acntimes.com/23rd-Khel-Chetna-Mela-concludes-best-school-trophy-to-St-Josephs-Convent खेल चेतलना मेला का पुरुस्कार वितरण समारोह पूर्वक समापन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वें खेल चेतना मेला का समापन नेहरू स्टेडियम में पुरस्कार वितरण के साथ समारोह पूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष, सांसद सुधीर गुप्ता, विशेष अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे्य, विधायक दिलीप मकवाना एवं जिलाध्यक्ष लुनेरा रहे। अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की। महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्कूल की ट्रॉफी सेन्ट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल को दी गई।

    मुख्य अतिथि सांसद गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1999 से लगातार खेल चेतना मेला के माध्यम से स्कूली बच्चों को मैदानों में जुटाने एवं पुरस्कार देने का क्रम चल रहा है। विधायक चेतन्य काश्यप ने जो अभियान रतलाम से शुरू किया, वह वृहद् स्तर पर रतलाम सहित मंदसौर और नीमच जिलों तक चल रहा है। सांसद गुप्ता ने लता मंगेश्कर, पीटी उषा, बछेंद्री पाल, आरती सहाय जैसी कई महान विभूतियों और उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब हम किसी कार्य को मन से करते हैं, तो लक्ष्य को पाते हैं। खेल चेतना मेला के बाद सभी बच्चे अपने माता-पिता के अनुशासन में रहकर उनसे भी अधिक कार्य करें। प्रधानमंत्री मोदी भी यही कर रहे हैं, जिससे दुनिया में देश का डंका बज रहा है। 

    ऐसी तैयारी करें कि ओलिंपिक जैसे आयोजनों में मेडल ला सकें- काश्यप

    विधायक काश्यप ने कहा कि 23वें खेल चेतना मेला में इस बार 100 से अधिक स्कूलों के 7000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इन 25 वर्षों के सफर में रतलाम व अंचल से कई बड़ी प्रतिभाएं निकली हैं। खेल के क्षेत्र में दुनिया के कई बड़े आयोजनों को करने में भारत अब आगे बढ़ रहा है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओलिम्पिक की मेजबानी भारत द्वारा करने का दावा हाल ही में प्रस्तुत किया है। उड़ीसा में हॉकी का विश्वकप भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि रतलाम के बच्चे ऐसी तैयारी करें कि भविष्य में वे भी ओलिम्पिक जैसे आयोजनों में शामिल होकर देश के लिए मेडल लाएं।

    समाज और राष्ट्र का कल्याण करने में आगे रहते हैं- पांडेय

    जिला प्रभारी पाण्डेय ने कहा कि विधायक काश्यप के बारे में एक ही लाइन बोलना चाहता हूं कि समाज जीवन में अनेकों प्रकार के लोग मिलते हैं लेकिन इनके जैसे व्यक्ति समाज की हर विधा के अंदर कदम से कदम मिलाकर समाज और राष्ट्र का कल्याण करने में आगे रहते हैं। पाण्डेय ने अपनी ओजस्वी वाणी से खिलाड़ियों में नए जोश का संचार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि खेल चेतना मेला का आयोजन विधायक काश्यप रतलाम के साथ कई स्थानों पर करते हैं। इसके माध्यम से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास हो रहा है और बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त हो रहे है।

    जब भी खेलने का अवसर मिले, उसका लाभ जरूर उठाएं- मकवाना

    ग्रामीण विधायक मकवाना ने कहा कि रतलाम का सौभाग्य है कि विधायक काश्यप स्कूली बच्चों को खेलों के लिए एक प्लेटफॉर्म दे रहे हैं। शिक्षा के साथ जीवन में खेलों का अपना महत्व है, इसलिए बच्चों को जब योग्यता दिखाने का मौका मिलता है, तो वे जरूर दिखाते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि आपको खेलने का जब भी अवसर मिले, तो उसका लाभ जरूर उठाएं। महापौर पटेल ने कहा कि विधायक काश्यप ने आप लोगों को जो प्लेटफॉर्म दिया है, उसे मामूली न समझें। ये आपके भविष्य को तय कर सकता है। कोई भी खेल को लक्ष्य बनाकर खेलोगे तो देश के लिए गोल्ड ला सकते हो। काश्यप ने शहर में विकास के साथ खेलों की ऐसी गंगा बहाई है कि हर तरफ जागृति आ रही है।

    काश्यप को सौंपा खेल चेतना मेले का ध्वज

    आरंभ में स्वागत भाषण क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से खेल सलाहकार, खेल संयोजकों, सचिव प्रद्युम्न मजावदिया, सहसचिव अजीत छाबड़ा, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा ने किया। मेले का समापन जिला क्रीड़ा अधिकारी आर. सी. तिवारी ने अन्त में खेल चेतना मेला का ध्वज काश्यप को भेंट कर किया। संचालन अब्दुल सलाम खोखर ने किया। आभार आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने माना।

    श्री गुरू तेग बहादुर एकेडमी ने की पुरस्कारों की शुरुआत

    खेल चेतना मेला के समापन समारोह में पुरस्कार वितरण की शुरुआत गुरू तेग बहादुर एकेडमी से हुई। उसे मार्च पास्ट में प्रथम, सॉंईंश्री इन्टरनेशनल को द्वितीय एवं हिमालय इन्टरनेशनल स्कूल को तृतीय पुरस्कार मिला। बैण्ड प्रदर्शन में ज्योति कॉन्वेन्ट स्कूल प्रथम, सेन्ट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल द्वितीय एवं रतलाम पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। विशेष रैली पुरस्कार में गुजराती समाज उमावि को प्रथम व जैन बालक उमावि. द्वितीय रहा।

    खो-खो : बालक सीनियर वर्ग में जैन विद्या निकेतन विजेता, सॉंईंश्री इन्टरनेशनल उपविजेता एवं जैन विद्या निकेतन स्कूल के गुरूवेन्द्र सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। बालिका सीनियर वर्ग में सॉईंश्री इन्टरनेशनल स्कूल विजेता एवं जैन विद्या निकेतन स्कूल उपविजेता रहा। सॉईंश्री इन्टरनेशनल की पलक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। बालक जूनियर वर्ग में जैन बालक उमावि और अग्रवाल विद्या मंदिर संयुक्त विजेता रहे तथा अंकुश तिवारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। जबकि बालिका जूनियर वर्ग में जैन बालक उमावि विजेता एवं जैन विद्या निकेतन स्कूल उपविजेता तथा जैन बालक उमावि की वंदना राठौड़ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं।

    बॉस्केटबॉल : बालक वर्ग में नाहर ग्लोबल स्कूल विजेता, गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। नाहर ग्लोबल स्कूल के हितेश नागल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल विजेता एवं नाहर ग्लोबल स्कूल उपविजेता रहे। सेन्ट जोसेफ कॉन्वेन्ट की अवनी बोहरा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं।

    यह भी देखें... पुरस्कार पाकर खिल उठे नन्हे खिलाड़ियों के चेहरे, कलेक्टर सूर्यवंशी बोले- प्रतिभाओं को निखारने का विधायक का काम प्रशंसनीय है, समापन 12 जनवरी को

    कबड्डी : जूनियर बालक वर्ग में बोधि इन्टरनेशनल स्कूल विजेता व हिमालय इन्टरनेशनल स्कूल उपविजेता रहा। बोधि इन्टरनेशनल के शिवम जाट सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। सीनियर बालक वर्ग में दी सेफायर स्कूल विजेता एवं श्री गुरू तेग बहादुर एकेडमी उपविजेता तथा द सेफायर स्कूल के हर्षेन्द्र राठौड़ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

    व्हालीबॉल : न्या तैय्यबी स्कूल विजेता एवं उपविजेता नाहर ग्लोबल स्कूल रहा तथा हिमालय इन्टरनेशनल स्कूल के अंशुल शर्मा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। हॉकी स्पर्धा में बालक वर्ग में संत मीरा स्कूल विजेता एवं उपविजेता देहली पब्लिक स्कूल रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी संत मीरा स्कूल के ध्रुवसिंह चौहान बने। बालिका वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय विजेता एवं उपविजेता महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिमांशी पराले उत्कृष्ट विद्यालय की रहीं।

    यह भी देखें... खेल चेतना मेला के माध्यम से विद्यार्थी समग्र रूप से हो रहे तैयार, खिलाड़ियों का उत्साह बयां कर रहा इसकी सफलता - नरेन्द्र जोशी

    क्रिकेट : गुजराती समाज उमावि एवं उपविजेता जैन पब्लिक स्कूल रहा। गुजराती समाज स्कूल के तनवीरसिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

    फुटबॉल : विजेता सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल तथा उपविजेता जैन पब्लिक स्कूल रहा। सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल के गौतम जाट सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।

    तैराकी : बालक सीनियर में हिमालय इन्टरनेशनल स्कूल के दक्ष पाटीदार, बालिका सीनियर में एलीट ग्लोबल स्कूल की इशिता अहिरवार, बालक जूनियर में इशान अहिरवार, बालिका जूनियर में महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल काजल परिहार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं।

    शतरंज : बालक सब जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद बाहुद्दीन सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट, बालिका सब जूनियर में रीत छाजेड़ माउण्ट लिट्रा स्कूल, बालक जूनियर में मुकेश गंगवाल श्री गुरू तेग बहादुर एकेडमी, बालिका जूनियर में वाणी अग्रवाल बोधि इन्टरनेशनल स्कूल, अभिश्री जोशी सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट, बालक सीनियर में युवराज, चेतन्य तिवारी सॉईश्री इन्टरनेशनल स्कूल, बालिका सीनियर में उमामा रावटीवाला उत्कृष्ट विद्यालय रहीं।

    स्केटिंग : बालक सब जूनियर में सर्वश्रेष्इ खिलाड़ी बोधि इन्टरनेशनल स्कूल के दिशान कटारा, बालक जूनियर में सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल के निकुंज सोनी, बालक सीनियर में श्री गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के देवेश गेहलोत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं बालिका सब जूनियर में एलीट ग्लोबल स्कूल की कनिष्का दवे, बालिका जूनियर में एलीट ग्लोबल स्कूल की आशी सराफ एवं बालिका सीनियर में एलीट ग्लोबल स्कूल की निताक्षी चौधरी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं।

    योग : बालक सब जtनियर में धैर्यप्रताप सिंह सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट, बालक जtनियर में राहुल तिवारी सांईश्री इन्टरनेशनल एवं बालक सीनियर में सौम्य पंवार सांईश्री इन्टरनेशनल स्कूल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। बालिका सब जूनियर में समता शिक्षा निकेतन स्कूल की माही थोरेचा, बालिका जूनियर में सांईश्री इन्टरनेशनल की श्रद्धा जाधव एवं बालिका सीनियर में सांईश्री इन्टरनेशनल स्कूल की श्रुति गुप्ता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं।

    मलखम्ब : बालक सब जूनियर में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सांईश्री इन्टरनेशनल के अंश सोलंकी, बालक जुनियर में विचक्षण विद्यापीठ के कुश नायक एवं बालक सीनियर में जैन बालक उमावि के लक्की नागौरा एवं बालिका सब जूनियर में सांईश्री इन्टरनेशनल स्कूल की श्रद्धा जाधव, बालिका जूनियर में शा. सरस्वती स्कूल रामगढ़ की माया चौहान एवं बालिका सीनियर में सांईश्री इन्टरनेशनल स्कूल की श्रुति गुप्ता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं।

    यह भी देखें... सेंव, सोना और साड़ी की तर्ज पर खेल चेतना मेला भी देश में पहचाना जाने लगा है - मुकेशपुरी गोस्वामी

    कुश्ती : बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर विजेता, बालिका वर्ग में श्री जैन उमावि स्कूल विजेता रहा। बालक वर्ग में सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल के मोक्ष चतुर्वेदी एवं बालिका वर्ग में श्री जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की राधिका मौर्या सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं।

    शरीर सौष्ठव : श्री जैन उमावि के विनोद कछवाह मिस्टर चेतना बने। शूटिंग स्पर्धा में सेन्ट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल के आरिश खान को चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का खिताब दिया गया।

    एथलेटिक्स : सब जtनियर बालक वर्ग में न्यू तैय्यबियाह स्कूल विजेता एवं गुरू रामदास पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। न्यू तैय्यबियाह के हुसैन कासम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में गुरू तेग बहादुर एकेडमी विजेता एवं सीएम राईस विनोबा स्कूल उपविजेता रहा। गुरू तेग बहादुर अकादमी की अव्या जैन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। जूनियर बालक में विजेता सीएम राईस विनोबा स्कूल एवं उपविजेता गुरू तेग बहादुर एकेडमी रहे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल के अवसर राठौर एवं मॉर्निंग स्टार सीबीएसई स्कूल के विशाल चौधरी बने। जूनियर बालिका वर्ग में विजेता गुरू तेग बहादुर एकेडमी एवं उपविजेता सीएम राईस विनोबा स्कूल बने। नाहर ग्लोबल स्कूल की कनक राठौर, सीएम राईस विनोबा स्कूल की रैना भूरिया एवं अग्रवाल विद्या मंदिर की पूनम जादव सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गईं। सीनियर बालक वर्ग में गुजराती समाज उमावि विजेता एवं उपविजेता अग्रवाल विद्या मंदिर बने। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गुजराती समाज अंग्रेजी मीडियम चेतन्य सोनगरा बने। सीनियर बालिका वर्ग में सांईश्री इन्टरनेशनल स्कूल विजेता एवं गुरू तेगबहादुर एकेडमी उपविजेता बना। गुरू तेग बहादुर एकेडमी की ओशनी सोलंकी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं।

    यह भी देखें... खेलों के महाकुंभ में पहले ही दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्कूलों की टीमों और खिलाड़ियों ने जीते अपने मुकाबले

    टेबल टेनिस : बालक वर्ग में सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल विजेता एवं श्री गुरू तेग बहादुर एकेडमी उपविजेता रहा। सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल के मृदुल पुरोहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल विजेता एवं श्री गुरू तेग बहादुर एकेडमी उपविजेता रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल की आयुषी गौड़ रहीं।

    बेडमिंटन : बालक जूनियर वर्ग में रेलवे स्कूल के मानस विजयवर्गीय, सीनियर वर्ग में सेंट स्टीफन्स स्कूल के दुर्गेश बैरागी, बालिका जूनियर वर्ग में एलीट ग्लोबल स्कूल प्रचीति गेरा एवं बालिका सीनियर वर्ग में मॉर्निंग स्टार स्कूल की रुचिका बौरासी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।

    यह भी देखें... खेल चेतना मेला जैसे प्रकल्पों से ही मैं इस मुकाम तक पहुंची, इसलिए आप भी लक्ष्य तय करें, मेहनत करें और छा जाएं - ओलंपियन साक्षी मलिक

    टीम स्पर्धा : बालक जूनियर वर्ग में सेन्ट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल विजेता, एलीट ग्लोबल स्कूल उपविजेता, बालक सीनियर वर्ग में सेंट स्टीफन्स हा. से. स्कूल विजेता एवं जैन पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। बालिका जूनियर वर्ग में एलीट ग्लोबल स्कूल विजेता व सेन्ट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल उपविजेता एवं बालिका सीनियर वर्ग में मॉर्निंग स्टार विजेता एवं श्री गुरू तेग बहादुर एकेडमी उपविजेता रहा। खेल चेतना मेला के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब सेंट जोसेफ कॉन्वेन्ट स्कूल ने अपने नाम किया। 

    ]]>
    Thu, 12 Jan 2023 22:55:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पुरस्कार पाकर खिल उठे नन्हे खिलाड़ियों के चेहरे, कलेक्टर सूर्यवंशी बोले& प्रतिभाओं को निखारने का विधायक का काम प्रशंसनीय है, समापन 12 जनवरी को https://acntimes.com/The-faces-of-the-little-players-blossomed-after-receiving-the-prize-at-the-hands-of-the-Collector-at-the-Khel-Chetna-Mela https://acntimes.com/The-faces-of-the-little-players-blossomed-after-receiving-the-prize-at-the-hands-of-the-Collector-at-the-Khel-Chetna-Mela खेल चेतना मेला के तहत चल रही विभिन्न स्पर्धाओं के निर्णायक मुकाबले संपन्न, समापन समारोह आज

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वां खेल चेतना मेला निर्णायक दौर में पहुंच गया है। खेल मैदानों पर आयोजित स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। शहर के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर के खेल मैदान पर आयोजित एथलेटिक्स मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप ने पुरस्कृत किया।

    पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी ने कहा कि खेल चेतना मेला के बारे में जब मैंने सुना तो इसको सोच कर लगता था कि किस तरह से होगा इतना बड़ा आयोजन, लेकिन जब विधायक काश्यप की योजना देखी और उनकी टीम देखी तो मैं भी मान गया। यहां प्रतिभाओं को निखारने का काम विधायक कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। इसके साथ सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई देता हूं और जिन्होंने प्रयास किया, उन्हें भी बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।


    आयोजन में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, मनोहर पोरवाल, एथलेटिक्स के खेल संयोजक अमरीक राणा, चंद्रकांत माण्डोत, निर्मल मेहता, ओम अग्रवाल, प्रद्युम्न मजावदिया, प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा, डॉ. पी. सी. पाटीदार आदि मंचासीन रहे।

    चार दिवसीय खेल चेतना मेला का समापन 12 जनवरी को

    खेल चेतना मेला का समापन 12 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे समारोहपूर्वक होगा। समारोह के अतिथि सांसद एवं भाजपा के सहकोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रहेंगे। अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउण्डेशन अध्यक्ष व रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे। इस दौरान खेल महाकुंभ में आयोजित 18 खेलों की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

    खेल स्पर्धाओं के ये रहे परिणाम

    शूटिंग : शूटिंग के मुकाबलों में कक्षा 5 से 7 तक ओपन साइट एयर राइफल यूथ मेन में गुरू तेग बहादुर के वीरप्रताप सिंह प्रथम, एलीट ग्लोबल के कीर्तिराज सिंह द्वितीय और पराक्रम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 8 से 10 में ओपन साइट राइफल जूनियर मेन में बोधि इंटरनेशनल के धैर्य गोस्वामी प्रथम, एलिट ग्लोबल के अनिरूद्ध मजावदिया द्वितीय व गुजराती स्कूल रेहान अब्बासी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 11 से 12 तक ओपन साइट राइफल सीनियर मेन में सेंट जोसफ के अच्युतम सिंह प्रथम स्थान पर रहे।

    कक्षा 5 से 7 तक पीप साईट एयर राईफल यूथमेन में सांईश्री इंटरनेशनल के रणवीर मेव प्रथम, गुरू तेग बहादुर के ध्रुवप्रताप सिंह द्वितीय एवं हिमालय के वैदिक टांक तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 8 से 10 तक जूनियर में सेंट जोसफ के आरिश खान प्रथम रहे। कक्षा 11 से 12 तक सीनियर मेन में गुरू तेग बहादुर के ध्रुवराज सिंह प्रथम, सीएम राइस के हर्षवर्धन द्वितीय एवं पैरामाउण्ट पब्लिक स्कूल के प्रियांशराज सिंह तृतीय रहे।

    कक्षा 5 से 7 तक एयर पिस्टल यूथ मेन में सांईश्री के वीरभद्र नागले प्रथम रहे। कक्षा 11 से 12 तक सीनियर मेन में सेंट जोसफ के सारांश राठौड़ प्रथम रहे। ओपन साइट एयर राइफल वूमन में सेंट जोसफ की निधि पंवार ने सहभागिता की। चैम्पियन ऑफ चैम्पियन सेंट जोसफ के आरिश खान रहे।

    टेबल टेनिस : सेंट जोस फ स्कूल के मृदुल पुरोहित ने गुरू तेग बहादुर के देवांश को हराया, गुरू तेग बहादुर के अगम यादव ने सेंट जोसफ के अतिशय को हराया। डबल्स मुकाबले में सेंट जोसफ के मृदुल और अतिशय ने गुरू तेग बहादुर के अगम यादव और देवांश को हराया। गुरू तेगबहादूर के अगम यादव ने मृदुल पुरोहित को हराया। सेंट जोसफ के अतिशय ने गुरु तेग बहादुर के देवांश को हराकर मुकाबला जीता। बालक टीम में सेंट जोसफ विजेता रही और गुरू तेग बहादुर उपविजेता रही।

    बॉस्केटबॉल : बालक वर्ग में गुरू तेग बहादुर पब्लिक ने मदर टैरेसा को, गुरू तेग बहादुर एकेडमी ने रतलाम पब्लिक स्कूल को, नाहर ग्लोबल ने निर्मला कॉन्वेंट को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में नाहर ग्लोबल ने गुरू तेगबहादूर एकेडमी को, सेंट जोसफ ने मॉर्निंग स्टार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    कबड्डी : कबड्डी के निर्णायक मुकाबलों में बोधि ने नाहर ग्लोबल को, हिमालय ने जैन बालक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बोधि ने हिमालय इंटरनेशनल स्कूल को हराया। बालक सीनियर वर्ग में सेफायर ने हिमालय इंटरनेशनल स्कूल को, गुरू तेग बहादुर ने गुरू रामदास को हराया। फाइनल मुकाबले में सेफायर ने गुरू तेग बहादुर स्कूल को हराया और विजेता बना। सीनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हर्षेन्द्र राठौर तो जूनियर वर्ग में शिवम जाट रहे।

    कबड्डी जूनियर में बोधि इंटरनेशरल विजेता और हिमालय उपविजेता रहा। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका खेल संयोजक आर.सी. तिवारी, महेन्द्र सिंह सोलंकी, अशोक व्यास, महेन्द्र शुक्ला, अंबिकाप्रसाद भारद्वाज, पृथ्वीराज राठौर, विरेन्द्र गुर्जर, जगदीश पानौला, रीतेश मारू, अशोक धाकड़, गणेश भदौरिया, श्वेता डोडिया, हिम्मत सिंह, निमित शर्मा, देवेन्द्रप्रताप सिंह, यशस्वी राव, नरेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे।

    हॉकी : बालक वर्ग में हॉकी के निर्णायक मुकाबलों में संत मीरा ने देहली पब्लिक को हराया। बालिका वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय ने महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल को हराया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ध्रुवसिंह चौहान और हिमांशी परालिया रहीं।

    मलखम्भ : मलखम्भ में बालिका वर्ग में सांईश्री इंटरनेशनल की श्रद्धा यादव प्रथम, हीरल देसाई द्वितीय और गुरू तेग बहादुर की अनन्या सोलंकी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर की माया चौहान प्रथम, सांईश्री की डिम्पल शर्मा द्वितीय, रतलाम पब्लिक की प्राची गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।

    बेडमिन्टन : बालिका जूनियर वर्ग में सेंट जोसफ ने निर्मला कॉन्वेंट, गुरू तेग बहादुर ने गोधरा पैराडाइस, बोधि इंटरनेशनल ने संत नामदेव, एलीट ग्लोबल ने जैन विद्या निकेतन, बोधि इंटरनेशनल ने सरस्वती, एलीट ने गुरू तेग बहादुर, एलीट ने बोधि को व सेंट जोसफ ने रेलवे को हराकर विजेता बनी। सीनियर वर्ग में संस्कृति एकेडमी ने मदर टैरेसा, गुरू तेग बहादुर ने सरस्वती, गुरू तेग बहादुर ने संस्कृति एकेडमी, रेलवे ने नवीन कन्या, मॉर्निंग स्टार ने रेलवे को हराकर विजेता बनी।

    बालक जूनियर वर्ग में रेलवे ने संस्कृति, गुरू तेग बहादुर ने मॉर्निंग स्टार, एलिट ग्लोबल ने रेलवे, जैन पब्लिक ने मॉर्निंग स्टार, सेंट स्टीफन्स ने निर्मला कॉन्वेंट व सेंट जोसफ ने गुरू तेग बहादुर स्कूल को हराया। सीनिसर वर्ग में जैन पब्लिक ने रतलाम पब्लिक, जैन पब्लिक ने गुरू तेग बहादुर को और सेंट स्टीफन्स ने गोधरा पैराडाइस को हराया।

    शतरंज : जूनियर बालक वर्ग में प्रथम नैवेद्य जोशी, द्वितीय ऋषभ मेहता रहे। बालिका वर्ग में जैनिश तिवारी प्रथम, श्रृंगवी द्विवेदी द्वितीय व गुलिका सिन्हा तृतीय रहीं। सीनियर बालक में गौरव गुप्ता प्रथम, दिव्यांश द्वितीय व देव पांचाल तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में अवनी मित्तल प्रथम, दीक्षित जैन द्वितीय व शुभांगिनी निगम तृतीय स्थान पर रहीं।

    व्हॉलीबॉल : हिमालय ने गुरु तेग बहादुर, नाहर ग्लोबल ने रतलाम पब्लिक, न्यू तैय्यबियाह ने निर्मला कॉन्वेंट, रेल्वे ने महर्षि दयानन्द स्कूल को हराया। इस दौरान खेल संयोजक प्रकाश व्यास, सहसंयोजक कमलजीत सिंह, सुरेश गयादीन, प्रदीप ओझा, लक्ष्मण पाठक, देवेन्द्रसिंह वाधवा, लवीन्द्र सिंह, अरुणराव वाडकर व विभोर कोटिया उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 11 Jan 2023 22:28:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल चेतना मेला के माध्यम से विद्यार्थी समग्र रूप से हो रहे तैयार, खिलाड़ियों का उत्साह बयां कर रहा इसकी सफलता & नरेन्द्र जोशी https://acntimes.com/Students-are-being-prepared-holistically-through-Khel-Chetna-Mela--Narendra-Joshi https://acntimes.com/Students-are-being-prepared-holistically-through-Khel-Chetna-Mela--Narendra-Joshi एसीएन टाइम्स @ रतलाम  विद्यार्थी को शिक्षा के अतिरिक्त खेल के क्षेत्र में समग्र रूप से तैयार करने का काम खेल चेतना मेला के माध्यम से किया जा रहा है। मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साह इसकी सफलता को बयाँ कर रहा है।

    यह बात खेल चेतना मेला के दौरान आयोजित कुश्ती के निर्णायक मुकाबलों और पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान नई दुनिया के सिटी चीफ नरेन्द्र जोशी ने कही। पुरस्कार वितरण के दौरान खेल संयोजक बलवंत भाटी, एन.आई.एस. कोच छाया शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

    यह भी देखें... सेंव, सोना और साड़ी की तर्ज पर खेल चेतना मेला भी देश में पहचाना जाने लगा है - मुकेशपुरी गोस्वामी

    खेल चेतना मेला के दौरान शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप के साथ क्रीड़ा भारती के संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, मनोहर पोरवाल ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। 

    खेल चेतना मेला सहित रतलाम की तीन योजनाओं को सरकार ने गंभीरता से लिया - सांसद डामोर

    सांसद गुमानसिंह डामोर ने खेल चेतना मेला के अवसर पर कहा है कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा खेल चेतना मेला, गरीबों को आवास और कुपोषण मुक्त अभियान के रूप में जो तीन प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। उन्हें प्रदेश के साथ केन्द्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में खेल महोत्सव के आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। रतलाम लोकसभा क्षेत्र में इसका शीघ्र ही क्रियान्वयन किया जाएगा।

    डामोर ने कहा कि आज खेलों के प्रति सर्वत्र जागृति आई है। इसकी शुरुआत दो दशक पहले खेल मेले के रूप में रतलाम से हुई थी। खेल चेतना मेला सहित चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के कार्यों का देश-प्रदेश में कई जगह अनुसरण हो रहा है। खेल चेतना मेला से प्रेरित होकर देश के कई स्थानों पर आज ऐसे मेले आयोजित हो रहे है और इनमें हजारों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सरकार भी ऐसे आयोजन लगातार करवा रही है। विधायक ट्रॉफी के बाद अब संसदीय क्षेत्र में खेल महोत्सव होंगे। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत भी कई स्पर्धाएं हो रही हैं, जिससे खेल जागृति का प्रसार गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले में हो रहा है।

    कुपोषण दूर करने के लिए सरकार द्वारा रतलाम मॉडल लागू करना गौरव की बात

    सांसद ने कहा कि फाउंडेशन ने इसी तरह वर्ष 2005 में रतलाम में गरीबों को मुफ्त में आवास देने के लिए अहिंसा ग्राम बसाकर पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के करकमलों से गरीबों को निःशुल्क आवास देने की शुरुआत की थी। उसके बाद सबकों आवास देने की योजना पर कार्य हुआ और आज पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं। फाउंडेशन का कुपोषण मुक्त रतलाम का अभियान भी पूर्ण रूप से सफल रहा। उसकी तर्ज पर देश-प्रदेश में कुपोषण समाप्त करने के अभियान चलाए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा रतलाम के मॉडल को लागू करने की घोषणा करना गौरव की बात है। 

    ]]>
    Tue, 10 Jan 2023 22:00:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सेंव, सोना और साड़ी की तर्ज पर खेल चेतना मेला भी देश में पहचाना जाने लगा है & मुकेशपुरी गोस्वामी https://acntimes.com/Khel-Chetna-Mela-is-also-being-recognized-like-sev-gold-and-saree-Mukeshpuri-Goswami https://acntimes.com/Khel-Chetna-Mela-is-also-being-recognized-like-sev-gold-and-saree-Mukeshpuri-Goswami प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच है खेल चेतना मेला - एसपी अभिषेक तिवारी

    खेल चेतना मेला में पुरस्कार पाकर खिल उठे खिलाड़ियों के चेहरे

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 23वें खेल चेतना मेला की शुरुआत के बाद अब परिणाम भी सामने आने लगे हैं। विजेता खिलाड़ियों को मैदान पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर खिलाड़ियों के चेहरे खिल रहे हैं। खेल चेतना मेला के दूसरे दिन शहर के आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज के ग्राउण्ड पर एथलेटिक्स खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने पुरस्कार वितरित किए।

    रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष गोस्वामी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से रतलाम का सेंव, सोना और साड़ी देशभर में प्रसिद्ध है, उसी तर्ज पर अब खेल चेतना मेला भी पहचाना जाने लगा है। चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा खेल चेतना मेला के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान किया गया है। यहाँ से खेलकर आगे बढ़े खिलाड़ी देश और प्रदेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौरवांवित कर रहे हैं।

    पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि आप अपनी ऊर्जा जिस तरह से खेल में लगा रहे हैं उससे आपकी जीत निश्चित है। खेल से अनुशासन आता है और अनुशासन से जीवन में हर मोड़ पर तरक्की मिलती है। खेल चेतना मेला के माध्यम से आपको अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच मिला है। आप इसका पूरा लाभ उठाएं।

    ये रहे मंचासीन

    इस दौरान दौरान शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, एथलेटिक्स के खेल संयोजक अमरीक राणा, चंद्रकांत माण्डोत, निर्मल मेहता, ओम अग्रवाल, विनोद वाधवा, प्रद्युम्न मजावदिया, डॉ पी. सी. पाटीदार आदि मंचासीन रहे।

    खेले चेतना मेला में हो रहे रोमांचक मुकाबले

    व्हालीबॉल : स्पर्धा रेलवे खेल मैदान पर हुई। इसमें सभी टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। स्पर्धा की शुरुआत क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश महानकर एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने की। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, खेल संयोजक प्रकाश व्यास उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत सहसंयोजक सुभाष व्यास, किशनसिंह सोढ़ी, सोमेश राठौड़, शेखर मालवीय, सुरेश व्यास, लक्ष्मण पाठक, संजय चौहान, तपन चौधरी आदि ने किया। व्हालीबॉल के मुकाबलों में हिमालय इन्टरनेशनल ने मॉर्निंग स्टार इन्द्रलोक नगर को, श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल ने सांईश्री इन्टरनेशनल को और रेलवे स्कूल ने मॉर्निंग स्टार जावरा रोड़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

    बेडमिंटन : इस खेल के मुकाबलों में बालिका जूनियर वर्ग में बोधि स्कूल ने संत नामदेव स्कूल को, सेंट जोसफ कॉन्वेंट ने डेफोडिल को, गुरु तेग बहादुर स्कूल ने आयशा स्कूल को, इलाइट ग्लोबल ने स्कॉलर्स स्कूल की टीम को हराया। बालिका सीनियर वर्ग में रेलवे उ. मा. विद्यालय ने सांईश्री इंटरनेशनल स्कूल को हराया। बालक जूनियर वर्ग में सेंट जोसफ कॉन्वेंट ने निर्मला कॉन्वेंट को, बोधि स्कूल ने नाहर कॉन्वेंट को, रतलाम पब्लिक ने सरस्वती शिशु मंदिर को, सेंट जोसफ कॉन्वेंट ने रतलाम पब्लिक स्कूल को, रेलवे उ. मा. विद्यालय ने स्कॉलर्स को, मॉर्निंग स्टार ने मदर टैरेसा को, मॉर्निंग स्टार ने गुरु तेग बहादुर को, एलीट इन्टरनेशनल ने बोधि को, गुरु तेग बहादुर ने गोधरा पैराडाइस को हराया। बालक सीनियर वर्ग में निर्मला कॉन्वेंट ने संस्कृति एकेडमी को, रेलवे उ. मा. विद्यालय ने सांईश्री एकेडमी को पराजित किया।

    कबड्डी : सीनियर बालक वर्ग में सेफायर स्कूल ने समता शिक्षा निकेतन को, नाहर ग्लोबल ने जैन विद्या निकेतन को, नोबल एकेडमी ने संस्कृति एकेडमी को हराया। जूनियर वर्ग क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में नाहर ग्लोबल ने जैन विद्या निकेतन को, हिमालय इंटरनेशनल ने सांईश्री इन्टरनेशनल को, बोधि ने समता शिक्षा निकेतन को, जैन बालक ने गुरु तेग बहादुर स्कूल को हराया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में नोबल स्कूल, गुरु तेग बहादुर, मॉर्निंग स्टार, गुरु रामदास, हिमलाय इन्टरनेशनल, संत मीरा कॉन्वेंट, नाहर ग्लोबल और सेफायर ने क्वार्टर फाईनल में प्रवेश किया।

    मैच के दौरान खेल संयोजक आर. सी. तिवारी, महेन्द्रसिंह सोलंकी, अशोक व्यास, विजय रावल, जगदीश पानौला, पृथ्वीराजसिंह राठौर, राहुल वर्मा, महेन्द्र शुक्ला, गणेश भदौरिया, वीरेन्द्र गुर्जर, हिम्मतसिंह पंवार, देवेन्द्रप्रताप सिंह, नरेन्द्र चौधरी, निमित शर्मा, प्रज्जवल धाकड़ और अशोक धाकड़ मौजूद रहे।

    योग : बालिका वर्ग के मुकाबलों में एलाइट ग्लोबल की भव्या राठौर, समता शिक्षा निकेतन की माही एवं स्तुति, सांईश्री की हिरल, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की अनन्या, अग्रवाल विद्या मंदिर की यशस्वी एवं दिव्यांशी, मॉर्निंग स्टार की हिमांशी, सेंट जोसफ कॉन्वेंट की खुशी और नाहर ग्लोबल की वीणा फाइनल में पहुँचीं।

    बालक वर्ग में सांईश्री इंटरनेशनल के अंश, सेंट जोसफ कॉन्वेंट के धैर्य, गुरु तेग बहादुर के उत्कर्ष, शंशाक, केशव एवं सान्निध्य, मॉर्निंग स्टार के मोहित व अली, न्यू तैय्यबियाह स्कूल के अली असगर, मुश्तंशीर एवं मुर्तजा निर्णायक दौर में पहुँचे।

    खो-खो : में कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। अधिकतर मुकाबलों में विजेता टीम ने मात्र 1-1 अंक से ही जीत हासिल की। गुरु तेग बहादुर ने न्यू अर्पित को, जैन विद्या निकेतन ने सरस्वती शिशु मंदिर को, सांईश्री इंटरनेशनल ने नेहरू माध्यमिक विद्यालय को, सरस्वती शिशु मंदिर ने डिवाईन मर्सी को, न्यू अर्पित ने गोधरा पैराडाइस को, अग्रवाल विद्या मंदिर ने नाहर ग्लोबल को, सांईश्री इंटरनेशनल ने निर्मला कॉन्वेंट को, अग्रवाल विद्या मंदिर ने सांईश्री को, ग्रीन फील्ड ने सरस्वती शिशु मंदिर को, मॉर्निंग स्टार ने आयशा सिद्दीकी को, न्यू मॉडल ने दि सफायर को, सांईश्री ने नाहर ग्लोबल को, नेहरू मिडिल ने अग्रवाल स्कूल को हराया।

    स्केटिंग - स्केटिंग में कक्षा 1 से 5 तक बालिका वर्ग 500 मीटर के निर्णायक मुकाबलों में हिमालय स्कूल की वंशिका प्रथम, सेंट जोसफ स्कूल की रूद्रांशी पाण्डे द्वितीय  और देहली पब्लिक स्कूल की वैदिका सिंह तृतीय रही। बालक वर्ग में सेंट जोसफ के सात्विक मिश्रा प्रथम, बोधी इंटरनेशनल के युवराज सिंह द्वितीय एवं सेंट जोसफ के युवराज चौहान तृतीय व चतुर्थ स्थान पर बोधी इंटरनेशनल स्कूल के प्रकाश राठोर रहे। कक्षा 6 से 8 के बालिका वर्ग मुकाबलों में नाहर ग्लोबल की एनल पितलिया प्रथम, गुजराती स्कूल की प्रतिक्षा प्रजापति द्वितीय व सेंट जोसफ की तन्वी चौहान तृतीय रही। बालक वर्ग में सेंट जोसफ के निकुंज सोनी प्रथम, गुरु तेग बहादुर के धैर्य वसामी द्वितीय, सरस्वती के अक्षत पाल तृतीय व मॉर्निंग स्टार के मयंक सवारे चतुर्थ स्थान पर रहे।

    कक्षा 1 से 5 तक बालिका वर्ग 300 मीटर के निर्णायक मुकाबलों में हिमालय स्कूल की वंशिका प्रथम, सेंट जोसफ स्कूल की रूद्रांशी पाण्डेय द्वितीय और देहली पब्लिक स्कूल की वेदिका सिंह तृतीय व निर्मला कॉन्वेंट की समृद्धि चतुर्थ स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में बोधि स्कूल के दिव्यांश सिंह प्रथम, सेंट जोसफ के युवराज चौहान द्वितीय, बोधि स्कूल के युवराज सिंह तृतीय व नाहर ग्लोबल के दिव्यान पंवार चतुर्थ स्थान पर रहे। कक्षा 6 से 8 के बालिका वर्ग के 300 मीटर मुकाबलों में नाहर ग्लोबल की एनल पितलिया प्रथम, सेंट जोसफ की तन्वी चौहान द्वितीय, गुजराती स्कूल की प्रतीक्षा प्रजापति तृतीय व चतुर्थ स्थान पर एलिट ग्लोबल की माही परिहार रही। बालक वर्ग में सेंट जोसफ के निकुंज सोनी प्रथम, देहली पब्लिक स्कूल के दिव्य सिंह द्वितीय, गुरु तेग बहादुर स्कूल के धैर्य वसामी तृतीय व मॉर्निंग स्टार के मयंक सवारे चतुर्थ स्थान पर रहे। स्केटिंग खेल संयोजक रितेश वोहरा, नरेन्द्र राव, सिद्धार्थ जैन, विजय शिवानी, राजू सुरोलिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    क्रिकेट - क्रिकेट के मुकाबलों में जैन पब्लिक ने नाहर ग्लोबल को, गुजराती समाज ने डेफोडिल को, रेल्वे ने रतलाम पब्लिक, जैन पब्लिक ने गुरु तेग बहादुर को, जैन उ.मा. विद्यालय ने गुजराती समाज को, शा. उत्कृष्ट विद्यालय ने मॉर्निंग स्टार को, मदर टैरेसा ने मसीही स्कूल को, सन ‘एन’ शाईन ने महर्षि दयानन्द को, जैन विद्या निकेतन ने निर्मला कॉन्वेंट को, उत्कृष्ट विद्यालय ने मदर टैरेसा को, हिमालय इंटरनेशनल ने समता शिक्षा निकेतन को, सेंट जोसफ ने एलीट ग्लोबल को, गुजराती समाज ने संत नामदेव को, गुरू रामदास ने डिवाइन मर्सी को, प्रगति कॉन्वेंट ने संत मीरा को, गुरु तेग बहादुर स्कूल ने संस्कृति एकेडमी को हराया। स्पर्धा के दौरान मुख्य रूप से अश्विनी शर्मा, अनुज शर्मा, अजय सिंह, भूपेन्द्र सिंह, निर्मल हाड़ा, बशारत खान, राजेश हेरिस, अनुज साँकला, विक्रम, धीरज, नितिन, सुनील, संजू, शब्बीर भाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    टेबल टेनिस : सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के मृदुल पुरोहित ने गुरु तेग बहादुर के देवांश केा हराया, गुरु तेग बहादुर के अगम यादव ने सेंट जोसफ कॉन्वेंट के अतिशय को हराया। डबल्स मुकाबले में सेंट जोसफ के मृदुल और अतिशय ने गुरु तेग बहादुर के अगम यादव और देवांश को हराया। गुरु तेग बहादुर के अगम यादव ने मृदुल पुरोहित को हराया। सेंट जोसफ के अतिशय ने गुरु तेग बहादुर के देवांश को हराकर मुकाबला जीता। बालकों में सेंट जोसफ की टीम विजेता रही और गुरु तेग बहादुर की उपविजेता रही।

    फुटबॉल : शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय ने डेफोडिल को, सीएम राईस ने संत नामदेव को, मॉर्निंग स्टार ने नाहर ग्लोबल को, देहली पब्लिक ने जैन स्कूल को, हिमालय ने उत्कृष्ट विद्यालय को, गुरु तेग बहादुर ने सीएम राईस को, रेलवे ने प्रगति कॉन्वेंट को, मॉर्निंग स्टार ने सन ‘एन’ शाईन को, सेंट जोसफ ने सांईश्री एकेडमी को, श्री गुरु तेग बहादुर ने सेंट स्टीफेंस को हराकर अपने मुकाबले जीते। खेल संयोजक प्रदीप शर्मा, गुलाम मोहम्मद के अतिरिक्त निर्णायक के रूप में मोहन पटेल, सचिन मईड़ा, रवि निनामा, मोहम्मद रफीक, दीपक राठौड़, दिग्विजयसिंह, साहिल, अभिषेक, अक्षत चौहान, गौरव, अजितेश शुक्ला, तारिक हुसैन उपस्थित रहे। ऑफिशियल राजनाथ यादव, सुशीला माथुर, अर्पित धनंजय यादव, यशवंत सिंह, अजय सिंह, लक्ष्य पर्वी उपस्थित रहे।

    हॉकी : बालिका वर्ग में संत मीरा ने डेफोडिल स्कूल को हराया, देहली पब्लिक ने हिमालय इंटरनेशनल को, गुरु तेग बहादुर ने जैन एकेडमी को हराया। बालक वर्ग में गुजराती ने सांईश्री को, गुरू रामदास ने जैन एकेडमी को, गुजराती ने संत साँई को, गुरू रामदास ने जैन एकेडमी को हराया।

    ]]>
    Tue, 10 Jan 2023 19:46:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेलों के महाकुंभ में पहले ही दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्कूलों की टीमों और खिलाड़ियों ने जीते अपने मुकाबले https://acntimes.com/Players-showed-their-stamina-on-the-very-first-day-in-the-Mahakumbh-of-the-Games https://acntimes.com/Players-showed-their-stamina-on-the-very-first-day-in-the-Mahakumbh-of-the-Games खेल चेतना मेला के तहत शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं आयोजित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खेल चेतना मेला की शुरुआत के साथ ही शहर के सभी खेल मैदानों विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों से पटे नजर आने लगे हैं। खेल मेला के पहले दिन नेहरू स्टेडियम, कॉलेज ग्राउंड, अंबेडकर मैदान सहित अन्य सभी मैदानों पर विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इसमें शाम तक क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी सहित अन्य खेलों के प्रथम दौर के मैच संपन्न हुए।

    क्रिकेट - नेहरू स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा के शुरुआती दौर के मुकाबलों में प्रगति कॉन्वेंट स्कूल ने न्यू अर्पित कॉन्वेंट स्कूल को हराकर जीत हासिल की। इसी प्रकार संत मीरा स्कूल बरबड़ ने विवेक उ. मा. विद्यालय को, गुरु तेग बहादुर स्कूल ने संस्कृति एकेडमी को, डिवाइन मर्सी स्कूल ने शा. एकीकृत मा. विद्यालय को, सांईश्री इन्टरनेशनल ने नाहर पब्लिक को, संत नामदेव पब्लिक स्कूल ने शा. उ. मा. विद्यालय क्र.1 को, संत मीरा स्कूल थावरिया बाजार ने अग्रवाल विद्या मंदिर को, एलीट ग्लोबल ने जवाहर उ. मा. विद्यालय को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

    फुटबॉल - अम्बेडकर मैदान पर आयोजित फुटबॉल के मुकाबलों में नाहर ग्लोबल स्कूल ने श्री गुजराती समाज अंग्रेजी माध्यम को, सांईश्री इंटरनेशनल स्कूल ने श्री गुजराती समाज हिन्दी माध्यम को हराया। सबसे रोचक मुकाबला प्रगति कॉन्वेंट स्कूल और मसीही हा. से. स्कूल के बीच रहा। दोनों स्कूलों के बीच चला यह मुकाबला टाई ब्रेकर तक जा पहुंचा, जिसमें प्रगति कॉन्वेंट स्कूल ने 4-3 से जीत हासिल की। इसके बाद जैन विद्या निकेतन द्वारा निर्मला कॉन्वेंट को, सन ‘एन’ शाइन स्कूल ने दि सफायर स्कूल को, देहली पब्लिक स्कूल ने स्कॉलर्स हाईस्कूल को, सेंट स्टीफन हा. से. स्कूल ने एलीट ग्लोबल को हराकर मुकाबला जीता। मैच के दौरान खेल संयोजक प्रदीप शर्मा, निर्णायक गुलाम मोहम्मद, मोहन पटेल, सचिन मईड़ा, रवि निनामा रहे। रैफरी की भूमिका मोहम्मद रफीक, दीपक राठौड़, दिग्विजय सिंह, साहिल, अभिषेक, अक्षत चौहान, गौरव मेहता, अजितेश शुक्ला, ताहिर हुसैन रहे। ऑफिसर्स टेबल रैफरी राजनाथ यादव, सुशील माथुर, तारिक हूसैन, धनंजय यादव, यशवंत सिंह उपस्थित रहे।

    हॉकी - शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित हॉकी के मुकाबलों में शुरुआती दौर में ही सेंट स्टीफन्स स्कूल और संत मीरा स्कूल को अपने ग्रुप में बाय मिल गया और वह अगले दौर मे पहूँच गई। वहीं सांईश्री एकेडमी ने श्री गुरू तेगबहादूर स्कूल को और हिमालय इन्टरनेशनल स्कूल ने जैन स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

    कबड्डी - नेहरू स्टेडियम पर आयोजित कबड्डी के पहले राउण्ड के मुकाबलों में सीनियर वर्ग में हिमालया इन्टरनेशनल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर अमृत सागर, संत मीरा स्कूल, जैन विद्या निकेतन, नाहर ग्लोबल स्कूल, समता शिक्षा निकेतन, जैन बालक उ.मा.विद्यालय ने अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। वहीं जूनियर वर्ग में बोधि इन्टरनेशनल, महर्षि श्रृंगी विद्यापीठ, शासकीय नूतन एकीकृत स्कूल क्र.2, समता शिक्षा निकेतन, नाहर ग्लोबल स्कूल, सांईश्री इन्टरनेशनल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर, जैन विद्या निकेतन, श्री गुरू तेगबहादुर स्कूल, मातृ विद्या मंदिर और नोबल स्कूल ने अपने मुकाबले जीते। इस दौरान ऑफिशियल कबड्डी संयोजक आर. सी. तिवारी, महेन्द्रसिंह सोलंकी, अशोक व्यास, विजय रावल, जगदीश पानौला, पृथ्वीराजसिंह राठौर, राहुल वर्मा, महेन्द्र शुक्ला, गणेश भदौरिया, विरेन्द्र गुर्जर, हिम्मतसिंह पंवार एवं भारद्वाज जी मौजूद रहे।

    खो-खो - नेहरू स्टेडियम पर आयोजित खो-खो के सीनियर वर्ग मुकाबलों में जैन बालक स्कूल ने गुजराती स्कूल को, सांई श्री ने नाहर ग्लोबल को, जैन विद्या निकेतन ने न्यू अर्पित स्कूल को, गुरू तेग बहादुर ने संत मीरा को, अग्रवाल स्कूल ने माँ शारदा को, सांई श्री इन्टरनेशनल ने सरस्वती शिशु मंदिर को हराया। वहीं जूनियर वर्ग के मुकाबलों में जैन विद्या निकेतन ने एमराल्ड स्कूल को, स्मृति बाल मंदिर ने रतलाम पब्लिक को, सांईश्री एकेडमी ने न्यू गाँधी स्कूल को, निर्मला स्कूल ने स्कालर्स को, अग्रवाल स्कूल ने नोबल स्कूल को, जैन बालक ने न्यू ग्रीन फिल्ड को, सांईश्री एकेडमी ने स्मृति बाल मंदिर को, जैन बालक ने अनुज मिडिल स्कूल को हराया। नाहर ग्लोबल स्कूल को माणकचौक स्कूल से वॉकअवर मिला। स्पर्धा के दौरान खेल संयोजक सुरेश माथुर, शंकरलाल मालवीय, प्रदीप पंवार, हार्दिक कुरवाड़ा, केशरसिंह मुनिया, संजय पुरोहित, दुर्गाशंकर मोयल, अंकित भम्मार, रियांशी गवली, बुलबुल प्रजापत, कृष्णा प्रजापत, बलराम प्रजापत, रोहित भट्ट, रितेश ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

    कुश्ती - नेहरू स्टेडियम में आयोजित कुश्ती के मुकाबलों में बालक वर्ग 34 किग्रा वजन समूह में श्री जैन स्कूल के कृष्णा घोसरे प्रथम व नेहरू मिडिल स्कूल के राज गवली द्वितीय, 38 किग्रा में शा. मोती नगर के कृष्णा थम्मार प्रथम और नाहर पब्लिक स्कूल के कृष्णा कल्याणे द्वितीय, 41 किग्रा में शासकीय क्र. 1 के सचिन मईड़ा प्रथम और श्री जैन विद्या निकेतन के लक्ष्मीनारायण द्वितीय रहे। 44 किग्रा में शासकीय मा. वि. मोती नगर के लक्की वसुनिया प्रथम व जवाहर उ. मा. वि. के अनमोल गुर्जर द्वितीय रहे, 48 किग्रा. में सरस्वती विद्या मंदिर के मनीष सोलंकी प्रथम व यहीं के फरहान द्वितीय रहे, 52 किग्रा. में श्री गुरू तेग बहादुर स्कूल के कुशल शर्मा प्रथम व शासकीय क्र.1 के सुभाष कटारा द्वितीय रहे।

    57 किग्रा. में पैरामाउण्ट पब्लिक स्कूल के बलराम मोरिया प्रथम व मसीही उ. मा. वि. के मतीन कुरैशी द्वितीय रहे, 62 किग्रा. में पैरामाउण्ट पब्लिक स्कूल के पवन मोरिया प्रथम व नाहर कॉन्वेंट स्कूल के मोहसिंह कुशवाह द्वितीय रहे। 68 किग्रा. में संत मीरा स्कूल के दुर्गेश कहार प्रथम व अग्रवाल विद्या मंदिर के कबीर धाकड़वाल द्वितीय रहे। 75 किग्रा. में रतलाम पब्लिक स्कूल के मोहम्मद साद सैय्यद प्रथम व सरस्वती शिशु मंदिर के तेजस्व शर्मा द्वितीय रहे। 75 किग्रा से अधिक वजन समूह में सेन्ट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के मोक्ष चतुर्वेदी प्रथम व माँ शारदा स्कूल के मोहम्मद फैजल कुरैशी द्वितीय स्थान पर रहे।

    बालिका वर्ग में 45 किग्रा में जैन स्कूल की राधिका मोरिया प्रथम व इसी स्कूल की गौरी द्वितीय रही, 50 किग्रा में नाहर कॉन्वेंट की अर्पिता सोलंकी प्रथम व अग्रवाल विद्या मंदिर की कृतिका चौहान द्वितीय रही, 55 किग्रा में अग्रवाल स्कूल की पूनम यादव प्रथम व शासकीय नवीन कन्या की काजल रजक द्वितीय रही। 60 किग्रा में गुजराती समाज की साक्षी रावल प्रथम व जैन स्कूल की अदिति यादव द्वितीय रही। 60 किग्रा से अधिक वजन समूह में संत मीरा स्कूल की भूमिका कल्याणे प्रथम और रेल्वे स्कूल की प्रीति एन. वर्मा द्वितीय रही।

    ]]>
    Mon, 09 Jan 2023 22:38:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल चेतना मेला जैसे प्रकल्पों से ही मैं इस मुकाम तक पहुंची, इसलिए आप भी लक्ष्य तय करें, मेहनत करें और छा जाएं & ओलंपियन साक्षी मलिक https://acntimes.com/Projects-like-Khel-Chetna-Mela-helped-me-reach-this-stage-Olympian-Sakshi-Malik https://acntimes.com/Projects-like-Khel-Chetna-Mela-helped-me-reach-this-stage-Olympian-Sakshi-Malik रतलाम के 23वें खेल महाकुंभ का समारोह पूर्वक शुभारंभ, विधायक काश्यप बोले- खेलों का यह उत्साह नई उंचाइयों पर ले जाएगा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वें खेल चेतना मेला का शुभारंभ सोमवार को ओलंपियन साक्षी मलिक ने समारोह पूर्वक किया। ओलंपियन मलिक ने बच्चों को बताया कि खेल चेतना मेला जैसे प्रकल्पों से ही वह इस मुकाम तक पहुंची है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि खेलों का यह उत्साह खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

    आरंभ में खेल चेतना मेला के शुभारंभ की घोषणा ओलंपियन साक्षी मलिक ने की। खिलाड़ियों को शपथ सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा निधि पंवार ने दिलाई। इस दौरान राष्ट्रीय पहलवान अर्जुन अवॉर्डी सत्यव्रत पहलवान, मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंह डामोर, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, खेल चेतना मेला की प्रणेता नीता काश्यप एवं आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे।

    लक्ष्य को पूरा करने के संकल्प के साथ करें पूरी मेहनत

    ओलंपियन साक्षी ने इस मौके पर कहा कि किसी भी खेल या कार्य क्षेत्र को लेकर आपका एक लक्ष्य होना चाहिए। लक्ष्य को पूरा करने के संकल्प के साथ पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे तो जो चाहोगे वह पा सकते हो। खेलों को जीवन में जोडे़, चाहे कोई भी खेल हो, इससे स्वस्थ्य रहोगे। ओलंपियन मलिक ने मंच पर आते ही सबसे पहले खेल चेतना मेला की प्रेरणा स्त्रोत नीता काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आपने इतने अच्छे खेलों की शुरुआत की और बच्चों को प्रोत्साहन मिला। आज जो बच्चे इस मैदान में दिख रहे है, यह सब आपकी बदौलत है।

    कोरोना नहीं होता रजत जयंती मना रहे होते

    अध्यक्षता कर रहे विधायक काश्यप ने कहा कि दो-तीन साल कोरोना के नहीं होते तो हम इस बार रजत जयंती वर्ष मना रहे होते। रतलाम के खिलाड़ियों का उत्साह बताता है कि रतलाम का खेल चेतना मेला खिलाड़ियों को नई उंचाईयों पर ले जाएगा। खेलों को अपने जीवन का अंग बनाए। इससे जीवन पर्यंत जीतने की प्रवृत्ति का विकास होगा। आज ओलंपियन साक्षी मलिक आपके बीच हैं, आपको उनसे प्रेरणा लेना चाहिए कि खेलों के माध्यम से देश और दुनिया में रतलाम का नाम रोशन करें।

    खेल मेले ने सिखाया हम सब एक हैं

    क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने कहा कि खेल सिर्फ खिलाड़ियों तक सिमित न रहे, समाज भी उसमें जुड़े। विद्यार्थियों के जीवन में खेल के माध्यम से एक जीवटता आई है, खेल मेला यहीं सिखाता है कि हम सब एक हैं। खेलों के माध्यम से समाज को एकत्र करना और जागृति लाना बहुत बड़ा कार्य है, जिसे चेतन्य काश्यप फाउंडेशन सफलतापूर्वक कर रहा है।

    विधायक के तीन कार्यों को पूरे देश ने अपनाया

    सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि खेल मेले के आयोजन ने पूरे शहर में एक ऊर्जा भर दी है। आज के इस आयोजन से जो उर्जा मिलेगी, उससे हमारे देश के भावी खिलाड़ियों का निर्माण होगा। विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा शुरू किए गए तीन कार्यों को पूरे देश ने अपनाया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जी ने गरीबों को मुफ्त आवास दिए, कुपोषण मिटाने की दिशा में पहल की और खेल चेतना मेला की तर्ज पर सभी सांसदों को खेल महोत्सव का आयोजन करने के साथ-साथ अन्य कई प्रकल्प शुरू किए गए है।

    ओलंपियन मलिक से लें प्रेरणा और ऊर्जा

    महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि आपको खेल के लिए जो यह प्लेटफॉर्म मिला है, इससे आप अपनी तकदीर लिख सकते है। विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा जो खेल चेतना मेला लगातार आयोजित हो रहा है उससे सभी खिलाड़ी अपने माता-पिता और शहर का नाम देश में रोशन करें, इसकी प्रेरणा और ऊर्जा ओलंपियन मलिक से भी ले सकते हैं।

    खेल चेतना मेला असाधारण आयोजन

    पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि यह असाधारण आयोजन है, जो हर जगह नहीं होता है। उन्हे पूर्ण विश्वास है कि इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ी रतलाम का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।

    कार्यक्रम में ओलंपियन साक्षी मलिक का अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। आरंभ में स्वागत भाषण क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। संचालन अब्दुल सलाम खोखर ने किया। आभार आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने माना।

    ओलंपियन मलिक ने झंडी दिखाकर किया खेल चेतना मेला रैली का शुभारंभ

    इससे पूर्व खेल चेतना मेला के शुभारंभ से पूर्व कॉलेज रोड से खेल जागृति रैली निकाली गई। ओलंपियन साक्षी मलिक ने झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान अर्जुन अवॉर्डी पहलवान सत्यव्रत मलिक के साथ क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, भाजपा जिला महामंत्री आदि मंचासीन रहे।

    रैली कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर रैली नाहरपुरा, रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम होते हुए छत्रीपुल से नेहरू स्टेडियम पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर खेल संगठन और अन्य सामाजिक संस्था व संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रैली में सबसे आगे घुड़सवार हाथ में ध्वजा थामे चल रथे थे, तो उनके पीछे विभिन्न स्कूलों के बैंड सुमधुर प्रस्तुति दे रहे थे। रैली में शहर के 100 से अधिक स्कूलों के बच्चों ने सहभागिता की।

    यह भी देखें... खेलों के महाकुंभ में पहले ही दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्कूलों की टीमों और खिलाड़ियों ने जीते अपने मुकाबले

    ]]>
    Mon, 09 Jan 2023 22:24:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खत्म हुआ इंतजार... ओलंपियन साक्षी मलिक के कर कमलों से 9 जनवरी को होगा 23वें खेल चेतना मेला का शुभारंभ, खेल चेतना रैली भी निकलेगी https://acntimes.com/The-wait-for-Khel-Chetna-Mela-is-over-Sakshi-Malik-will-inaugurate https://acntimes.com/The-wait-for-Khel-Chetna-Mela-is-over-Sakshi-Malik-will-inaugurate 9 से 12 जनवरी तक होगा खेलों का महाकुंभ, 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वें खेल चेतना मेला के शुभारंभ की घड़ी आ गई है। इस खास अवसर के लिए ओलंपिक पदक विजेता व अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान साक्षी मलिक रतलाम आ रही हैं। वे नेहरू स्टेडियम में 9 जनवरी को सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में विशिष्टि अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके साथ मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंह डामोर, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, महापौर प्रहलाद पटेल भी रहेंगे। अध्यक्षता विधायक, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप करेंगे।

    सचिव मुकेश जैन ने बताया खेल चेतना मेला की शुरुआत से पूर्व शहर के कॉलेज ग्राउंड से शहर में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों की खेल चेतना रैली निकाली जाएगी। सुबह 9 बजे इसका शुभारंभ ओलंपियन साक्षी मलिक व अतिथिगण करेंगे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह स्थल पर विसर्जित होगी।

    कुश्ती स्पर्धा के लिए खिलाड़ी पहलवानों को हुआ वजन

    23वीं अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा 9 से 12 जनवरी तक शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। खेल मेला की शुरुआत से पूर्व 8 जनवरी रविवार को कुश्ती स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वजन नेहरू स्टेडियम में किया गया। बता दें कि, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होेने वाले खेल चेतना मेला को लेकर खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमी खासे उत्साहित नजर आ रहे है। अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा में शहर के 100 से अधिक स्कूलों की एंट्री आ चुकी है। स्पर्धा में 18 खेलों में 7000 हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। स्पर्धा में पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया है।

    इन खेलों में खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत

    खेल मेले में योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
    ]]>
    Sun, 08 Jan 2023 20:48:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल जागृति का विराट उत्सव खेल चेतना मेला कुछ घंटे दूर, ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक की उपस्थिति में 9 जनवरी को होगा शुभारंभ, जानें& कहां, कौन सी स्पर्धा होगी https://acntimes.com/Khel-Chetna-Mela-inaugurated-on-January-9-in-the-presence-of-Olympian-wrestler-Sakshi-Malik https://acntimes.com/Khel-Chetna-Mela-inaugurated-on-January-9-in-the-presence-of-Olympian-wrestler-Sakshi-Malik खेलों के महाकुंभ की तैयारियां पूरी, सभी मैदान तैयार, खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास कर बहा रहे पसीना

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में होने वाले 23वें खेल चेतना मेला अब कुछ घंटे ही दूर है। खेल जागृति के इस विराट उत्सव का शुभारंभ 9 जनवरी को सुबह 10 बजे नेहरू स्टेडियम में ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक के विशिष्ट आतिथ्य में होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी मैदान भी तैयार हैं। इस महाकुंभ में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी विभिन्न खेल मैदानों में अभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं।

    आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत 23वां खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा। शुरुआत में स्कूली बच्चों के द्वारा कॉलेज ग्राउंड से मार्च पास्ट निकाला जाएगा। यह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः स्टेडियम पर संपन्न होगा। यहां समारोह के रूप में शुभारंभ होगा। पहलवान साक्षी मलिक विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि सांसद गुमान सिंह डामोर होंगे। अन्य अतिथियों में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर तथा रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल होंगे। अध्यक्षता विधायक, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के अध्यक्ष तथा क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप करेंगे।

    समिति के पदाधिकारियों ने लिया मैदानों का जायजा

    खेल चेतना मिले के तहत होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शहर के 9 से अधिक खेल मैदान और सभागृह तैयार हो चुके हैं। सभी मैदानों और तैयारियों का जायजा खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी आर. सी. तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने लिया।

    100 से अधिक स्कूलों से आई एंट्री

    अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा में अब तक शहर के 100 से अधिक स्कूलों की एंट्री आ चुकी है। 18 खेलों में 7000 हज़ार से अधिक खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। बता दें कि, खेल चेतना मेले में पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को भी शामिल गया है। योग, बॉस्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी।

    कहां, कौन की स्पर्धा होगी

    नेहरू स्टेडियम

    क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, मलखम्ब, टेबल टेनिस

    शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय

    एथलेटिक्स, हॉकी, योग

    काश्यप सभागृह सागोद रोड

    बेडमिंटन

    सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट

    बास्केटबॉल, व्हालीबॉल

    विधि महाविद्यालय

    शरीर सौष्ठव, शतरंज

    आंबेडकर मांगलिक भवन ग्राउंड

    फुटबॉल

    रेलवे ऑफिसर क्लब (डीआरएम ऑफिस)

    तैराकी

    विधायक सभागृह, बरबड़

    स्केटिंग

    सेठिया ग्राफिक्स, स्टेशन रोड

    शूटिंग

    ]]>
    Sat, 07 Jan 2023 22:54:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    13वीं जूनियर बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा 4 व 5 मार्च रतलाम में, महापौर पटेल ने किया ट्रॉफी एवं पोस्टर का अनावरण व विमोचन, देखें वीडियो... https://acntimes.com/13th-Junior-Body-Building-Competition-on-4th-and-5th-March-in-Ratlam https://acntimes.com/13th-Junior-Body-Building-Competition-on-4th-and-5th-March-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 13वीं जूनियर मिस्टर इंडिया, मैंस / जूनियर / मास्टर्स / दिव्यांग / वुमन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 4 एवं 5 मार्च को रतलाम में होगा। आयोजन इंडियन बॉडी बिल्डर्स फैडरेशन मुंबई के मार्गदर्शन में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश (मुख्यालय उज्जैन) के तत्वावधान में रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल टीम बॉडी बिल्डर्स ऑर्गेनाइजिंग कमेटी द्वारा किया जाएगा। इसकी ट्रॉफी और पोस्टर का बुधवार को विमोचन व अनावरण किया गया।

    यह जानकारी रुद्र पैलेस में आयोजित हुई बैठक के दौरान सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने दी। राकेश मिश्रा ने बताया रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में मुख्य आयोजन समिति की बैठक हुई थी। इसमें इंडियन बॉडी बिल्डर्स फैडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं ऑब्जर्वर अतिन तिवारी, राज्य के चेयरमैन प्रेमसिंह यादव, पूर्व मिस्टर इंडिया व राज्य अध्यक्ष जितेंद्रसिंह कुशवाह, एमआईसी सदस्य व संयोजक भगत भदौरिया, आयोजन के सूत्रधार नीलेश पेटेल व मोहित काला विशेष रूप से उपस्थित थे।

    अतिथियों का स्वागत संरक्षक ओम प्रकाश त्रिवेदी, मोहित काला, रीतेश नाथ, अमजद खान, यश शर्मा, शाहबाज खान, सुरेश नायक, सैयद जमील आदि ने किया। इस अवसर पर मेयर पटेल, संयोजक भदौरिया व नीलेश पटेल का विशिष्ट खेल अभिनंदन राज्य शरीर सौष्ठव संस्था ने मोमेंटो एवं ट्रैक सूट प्रदान कर किया। इस अवसर पर अतिथि ने चैंपियनशिप की ट्रॉफी एवं प्रचार प्रसार के पोस्टर का अनावरण किया।

    खेलो इंडिया एवं खेलेगा मध्य प्रदेश तो जीतेगा देश की थीम पर होगा आयोजन- प्रहलाद पटेल

    महापौर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया एवं खेलेगा मध्य प्रदेश तो जीतेगा देश की थीम पर स्पर्धा आयोजित की जाएगी। खेल चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। नारी सशक्तिकरण के अभियान हेतु प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण (महिला बॉडी बिल्डिंग) वूमेंस फिटनेस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता रहेगी। दिव्यांग बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा भी होगी। वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष की आयु के शरीर साधक) भी मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे। निर्णायकों, पदाधकारियों एवं खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन की उत्तम व्यवस्था की जाएगी।

    नकद पुरस्कार से नवाजे जाएंगे खिलाड़ी- नीलेश पटेल

    सूत्रधार नीलेश पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार, सुंदर मोमेंटो यादि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष समितियों का गठन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी रीतेश नाथ, सोनू यादव, धर्मेंद्र व्यास, मोहित काले, सुनील सोलंकी, असलम खान, सोनू मिश्रा, राजकुमार शिंदे आदि की रहेगी। बैठक का संचालन राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास ‘स्वामी मुस्कुराके’ ने किया। आभार सचिव डॉ. कुलदीप त्रिवेदी ने माना।

    ]]>
    Wed, 04 Jan 2023 17:05:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल चेतना मेला के लिए तैयार होने लगे शहर के मैदान, आयोजन समिति ले रही जायजा https://acntimes.com/City-grounds-are-getting-ready-for-Khel-Chetna-Mela https://acntimes.com/City-grounds-are-getting-ready-for-Khel-Chetna-Mela 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा खेलों का महाकुंभ

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जाने वाले 23वें खेल चेतना मेला को लेकर शहर के खेल मैदान तैयार होने लगे हैं। आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। समिति पदाधिकारी और सदस्य सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। 

    प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 9 से 12 जनवरी तक खेल चेतना मेला आयोजित होगा। मंगलवार को खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, खेल प्रशिक्षक जितेंद्र धूलिया ने खेल मैदानों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले 23वें खेल चेतना मेला में रतलाम शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में मैदानों की सफाई कराए जाने के साथ उन पर रोलर घुमाए जा रहे हैं ताकि मैदान बेहतर बनें और खिलाड़ियों को अच्छे मैदान पर खेलने का अवसर मिले।

    खिलाड़ी प्रैक्टस कर बहा रहे पसीना

    इसके अतिरिक्त विभिन्न खेलों से जुडे़ खिलाड़ी भी मैदानों पर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। पूर्व में क्रीड़ा भारती और खेल चेतना मेला की आयोजन समिति द्वारा स्कूली बच्चों के लिए खेल प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए गए थे। इनमें हजारों खिलाड़ियों ने खेल संयोजक और प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

    पहली बार कई खेलों को किया शामिल

    खेल मेले में इस बार 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चे सहभागिता करेंगे। इसमें पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया है। खेल मेले में इस बार योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

    ]]>
    Tue, 03 Jan 2023 22:42:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट हलचल ट्रॉफी 2023 शुरू, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की 16 टीमें ले रहीं भाग, विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख का इनाम https://acntimes.com/State-level-cricket-tournament-Hulchul-Trophy-2023-started https://acntimes.com/State-level-cricket-tournament-Hulchul-Trophy-2023-started बाबूस क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में पहले दिन हुए मैचों में बाबूस क्रिकेट क्लब व अमर क्रिकेट क्लब रहे विजेता

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट ‘हलचल ट्रॉफी 2023’ (State level cricket tournament Hulchul Trophy 2023) का आयोजन रतलाम शहर के आईटीआई खेल मैदान पर किया जा रहा है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात ती 16 टीमें भाग ले रही हैं। विजयी टीम को 1 लाख रुपए जबकि उपविजेता को 50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पहले मैच में रतलाम के बाबूस क्रिकेट क्लब ने 12 रन से जीत दर्ज कर अपना विजय अभियान शुरू किया।

    बाबूस क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट ‘हलचल ट्रॉफी 2023’ के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिति रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल रहे। उन्होंने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सभी टीमों को मन लगाकर खेलना चाहिए। पटेल के अनुसार हार-जीत किसी भी खेल या जीवन के दो पहलू हैं। इसलिए सभी को यह ध्यान रखकर ही खेलना और कोई भी काम करना चाहिए कि हारे या जीतें, दोनों ही हमें कुछ न कुछ सिखाते हैं। इसलिए खेल भावना के साथ खेलना सर्वोपरित होना चाहिए।

    इसके बाद पहले दिन दो मैच खेले गए। इस दौरान महापौर पटेल ने पहले दिन मैदान में उतरी टीमों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके साथ हलचल रंगमंच के संयोजक राकेश मिश्रा भी मौजूद रहे। दोनों ही मैचों में अंपायरिंग नीलेश यादव और दीपक ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी स्पर्श चौहान ने निभाई।

    पहले दिन हुए मैचों की स्थिति

    पहला मैच : बाबूस क्रिकेट क्लब विरुद्ध 11 स्टार रतलाम में मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबूस क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 97 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए 11 स्टार टीम 7 विकेट पर 85 रन ही बना सकी। इस प्रकार बाबूस क्रिकेट क्लब ने यह मैच 12 रन से जीत लिया।

    दूसरा मैच : अमर क्रिकेट क्लब एवं एमपी पुलिस के मध्य मैच खेला गया। क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में एमपी पुलिस ने 29 रन पर सभी विकेट गवां दिए। इस प्रकार अमर क्रिकेट क्लब ने मैच 70 रन से जीत लिया।

    ये रहे मौजूद

    उद्घाटन सत्र और पहले दिन की मैच के दौरान नीलेश पटेल, प्रिंस बन्ना, मिलन, विनोद यादव, अजय गोमे, दिलीप सिंह, टोनी, देवराज, रितेश गुर्जर, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह जादौन, आजाद, मितेश जैन, अमन महेश्वरी, राकेश प्रजापति, विक्रम राठौर, आशीष वर्मा, नारायण सांखला, नरेश, बाबू बंजारा, निलेश डफरिया, सुनील वर्मा, सचिन, संजय भाऊ, विजय शाह आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 02 Jan 2023 15:40:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल कॉलेज में खेल महोत्सव में 413 विद्यार्थियों ने दिखाया दम, जानिए& किसे किस खेल में मिली सफलता https://acntimes.com/413-students-showed-their-strength-in-the-sports-festival-at-Royal-College https://acntimes.com/413-students-showed-their-strength-in-the-sports-festival-at-Royal-College एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के लिए रॉयल खेल महोत्वस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार को विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 413 विद्यार्थियों ने दम दिखाया।

    प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय ने बताया खेल स्पर्धा का आयोजन रॉयल कॉलेज के सालाखेड़ी स्थित कैम्पस के खेल मैदान पर किया जा रहा है। इसके द्वितीय भाग में छात्रों के लिए कबड्डी, डिस्कस-थ्रो, जैवलिन-थ्रो, शॉटपुट आदि खेलों का आयोजन किया गया। इनमें 413 छात्र प्रतिभागी रहे। शनिवार से अंतर कक्षाओं का क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा। इसमें 32 टीमें भाग लेंगी।

    यह भी देखें... रॉयल कॉलेज में हुआ खेल महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर हासिल की जीत

    खिलाड़ियों से रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया और डायरेक्टर डॉ. उबेद अफज़ल ने परिचय प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पूरे समय खेल मैदान पर उपस्थित रहे। रॉयल खेल महोत्सव में छात्रों की खेल स्पर्धाओं का संचालन कपिल केरोल, डॉ. प्रवीण मंत्री, गजराज सिंह राठौर एवं डॉ. अमित शर्मा, अंकित पाटीदार, सुमेर सिंह शक्तावत, शैलेन्द्रसिंह पंवार एवं सुमित चितले आदि ने किया।

    खेल स्पर्धाओं के ये रहे परिणाम

    डिस्कस-थ्रो : इस स्पर्धा में 85 छात्रों ने भाग लिया। इनमें बीबीए के विकास धारविया 115 फीट डिस्क थ्रो कर विनर रहे। बीबीए के ही अनुराग पाल व खिज़र खान क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रनरअप रहे।

    कबड्डी : स्पर्धा में 14 टीमों के 168 छात्रों ने भाग लिया। फॉर्मेसी विंग की टीम विनर व बीबीए की टीम रनरअप रही।

    शॉटपुट : स्पर्धा में 78 छात्रों ने भाग लिया। बीबीए के ईशान त्रिवेदी ने 32 फीट गोला फेंका और विजेता रहे। बीबीए के दानिश खान एवं समीर अब्बासी क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रनरअप रहे।

    जैवलिन-थ्रो : स्पर्धा में 82 छात्रों ने भाग लिया। बीबीए के कृतज्ञ पाटीदार ने 50 मीटर जैवलिन थ्रो किया और विनर बने। इसी कक्षा के मेहरूज खान एवं समीर अब्बासी क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रनरअप रहे।

    ]]>
    Sat, 31 Dec 2022 11:40:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हॉकी रतलाम जिला संघ  कार्यकारिणी गठित, डॉ. गोपाल मजावदिया अध्यक्ष व अभिषेक गुप्ता सचिव बने https://acntimes.com/New-executive-committee-of-Hockey-Ratlam-District-Association-constituted https://acntimes.com/New-executive-committee-of-Hockey-Ratlam-District-Association-constituted एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हॉकी रतलाम जिला संघ की वार्षिक बैठक खेल चेतना मेला के सचिव मुकेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ. गोपाल मजावदिया अध्यक्ष एवं अभिषेक गुप्ता सचिव मनोनीत किए गए।

    बैठक जिला खेल अधिकारी रूबिका दीवान विशेष रूप से उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान सर्वानुमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया व सचिव गुप्ता के अलावा उपाध्यक्ष डी. पी. मालवीय, नीलेश कण्डारे, मंगल वेद व उमेश लोद, सहसचिव भूपेश मेहता, ओमप्रकाश देवा व ममता सिंह सर्वानुमति से चुने गए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष कपिल छपरी, सरंक्षक मुकेश जैन, अनुज शर्मा, विजयसिंह चौहान व बलवन्त भाटी, हितेश पेमाल, वरिष्ठ कोच मुकेश राठौड़, सहायक कोच कृष्णगोपाल तिवारी एवं 15 कार्यकारिणी सदस्य का मनोनयन किया गया।

    इसी माह होगी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता

    खेल चेतना मेला के सचिव मुकेश जैन ने हॉकी रतलाम के संचालन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। डॉ. मजावदिया ने कहा कि इसी माह जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रतलाम में हॉकी का एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर हॉकी रतलाम के पूर्व सचिव स्व. लक्ष्मण राठौर का स्मरण किया गया। संचालन खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुज शर्मा ने किया। आभार सचिव अभिषेक गुप्ता ने माना।

    ]]>
    Wed, 14 Dec 2022 01:16:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल चेतना मेले में 7500 खिलाड़ी होंगे शामिल, इसे धार्मिक मेलों की तरह सफल बनाएं & विधायक चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Make-Khel-Chetna-Mela-as-successful-as-religious-fairs-MLA-Chetanya-Kashyap https://acntimes.com/Make-Khel-Chetna-Mela-as-successful-as-religious-fairs-MLA-Chetanya-Kashyap
  • शहर के स्कूली खिलाड़ियों से अधिक से अधिक सहभागिता का किया आह्वान

  • कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में हुई स्कूल संचालक, प्राचार्य एवं खेल प्रशिक्षक बैठक

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला-2023 की तैयारी जारी है। इसे लेकर वीसाजी मेंशन पर स्कूल संचालकों, प्राचार्यों एवं खेल प्रशिक्षकों की बैठक का आयोजित की गई। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया आजादी का अमृत महोत्सव के बाद हो रहे इस खेल मेले में 7500 खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने धार्मिक मेले की ही तरह खेल मेले को भी सफल बनाने का आह्वान किया।

    बैठक में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा एवं खेल चेतना मेला समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे। काश्यप ने कहा कि इस बार 23वां खेल चेतना मेला आयोजित हो रहा है। दो वर्ष कोरोनाकाल नहीं होता, तो इस वर्ष हम रजत जयंती वर्ष मना रहे होते। इस वर्ष हमने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है। इस लिए 23वें खेल चेतना मेला में 110 स्कूलों के 7500 खिलाड़ी, 18 खेलों में भाग लेने के लिए मैदान में उतरेंगे। पूर्व में 4500 खिलाड़ी शामिल हुए थे, इस बार अधिक उपस्थिति का लक्ष्य है।

    खेल आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं

    काश्यप ने कहा खेल व्यक्ति को सदैव जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आजकल अवसाद में लोग गलत कदम उठाते हैं, जिससे उनके अंदर अवसाद से लड़ने की क्षमता नहीं रहती है। नई पीढ़ी को अवसाद से बचाने के लिए खेलों से जोड़ना जरूरी है। उन्होने सभी स्कूल संचालकों, खेल प्रशिक्षकों के साथ अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए खेल चेतना मेला में सहभागिता सुनिश्चित करें। जैसे धार्मिक मेलों में बच्चों को ले जाते हैं, वैसे ही खेल मेले में भी हर बच्चे को शामिल होना चाहिए। खेल मेले ने कई खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया है। इससे जुड़े खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ी बार-बार हारकर जीतने का प्रयोग सिर्फ खेल में होता है और इससे खिलाड़ी जीतना सीखता है। खेल के माध्यम से खेल भावना विकसित होती है।

    काश्यप जैसे विधायक बहुत कम देखने को मिलते हैं- कलेक्टर सूर्यवंशी

    कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि विधायक काश्यप ने बहुत रचनात्मक कार्य किए हैं। ऐसे विधायक बहुत ही कम देखने को मिलते हैं, जो हर समय शहर के विकास के बारे में सोचते हैं। सामाजिक, धार्मिक और खेलों के आयोजनों में सदैव इनकी सहभागिता रहती है। कलेक्टर ने सभी से खेल चेतना मेला में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों की सहभागिता के लिए आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेलों का बड़ा महत्व है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जीवन में खेल बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यक्रम समग्रता लिए होता है। यह संस्था हर दृष्टि से सक्षम है। मैंने देखा है कि लोग विधायक जी और उनकी संस्था को अपनी संस्था और उस पर अपना अधिकार मानकर अपने काम के लिए कहते हैं।

    जीवन में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए लेकिन खेल भावना जरूरी- एसपी तिवारी

    पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि मैंने जब खेल चेतना मेला के बारे में सुना तो मुझे बड़ा रोचक लगा कि 23 वर्षों से इतना अच्छा कार्यक्रम रतलाम में हो रहा है। उससे जुड़ने का हमें मौका मिला है। यह आयोजन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। जीवन में प्रतिस्पर्धा होना चाहिए लेकिन खेल भावना बहुत जरूरी है। मैं मानता हूं कि जो बच्चे अपने शुरुआती दौर में स्कूली शिक्षा में पढ़ाई के साथ किसी भी एक खेल में रुचि रखते हो तो वह उससे जुड़े, जिससे उनकी प्रतिभा का विकास होगा। स्कूल संचालक, प्राचार्य एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। स्वागत भाषण एवं आभार प्रदर्शन खेल चेतना मेला समिति सचिव मुकेश जैन ने माना।

    ]]>
    Tue, 13 Dec 2022 19:32:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राष्ट्रभक्ति धुन पर आज थिरकेंगी मांसपेशियां, 140 से अधिक शरीर नकद पुरस्कार व चमचमाती ट्रॉफी के लिए करेंगे प्रदर्शन https://acntimes.com/Division-level-body-building-competition-today-in-Ratlam https://acntimes.com/Division-level-body-building-competition-today-in-Ratlam पूर्व रतलाम केसरी नारायण पहलवान की स्मृति में होगी संभाग स्तरीय नर नारायण ट्रॉफी बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हजारों तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच दूधिया रोशनी से जगमगाते मंच पर राष्ट्रभक्ति गीतों के संगीत पर मांशपेशियां थिरकेंगे। औरों से श्रेष्ठ साबित करने के लिए 140 से अधिक शरीर साधक अपनी उन्नत मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन चमचमाती ट्रॉफी और नकद पुरस्कार पाने के लिए होगा।

    यह होगा पूर्व रतलाम केसरी स्व. नारायण पहलवान की स्मृति में संभाग स्तरीय नर नारायण ट्रॉफी बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में। स्पर्धा 8 दिसंबर को शाम 6 बजे से श्रम शिविर जवाहर व्यायामशाला के परिसर में होगी। इसमें संभाग के 140 से अधिक शरीर साधक भाग लेंगे और अपनी उन्नत मांसपेशियों का प्रदर्शन करते हुए संभाग की खिताबी जंग के लिए जोर आजमाइश करेंगे। स्पर्धा संयोजक राजीव रावत व दिनेश शर्मा ने बताया स्पर्धा का आयोजन जवाहर व्यामशाला परिवार एव अंबर ग्रुप द्वारा जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है।

    यह राज्य शरीर सौष्ठव संघ उज्जैन के मार्गदर्शन में होगी। प्रतियोगिता में पूर्व रतलाम केसरी स्व. नारायण पहलवान की स्मृति में कुल 1 लाख 31 हजार के इनाम और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मिस्टर संभाग को 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी। अन्य विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

    रतलाम के 30 बॉडी बिल्डर

    स्पर्धा में रतलाम जिले का दल भी भाग लेगा। इसमें 30 बॉडी बिल्डर अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे। कोच असलम खान, रिफाकत अली, सुनील सोलंकी, अमित सिंह, सोनू मिश्रा, कुलदीप पटवा, गिरीराज, प्रवीण आदि  खिलाड़ी  उपस्थित रहेंगॉ।

    ये करेंगे स्पर्धा का शुभारंभ

    ममता जाट, प्रेमसिंह यादव, अतिन तिवारी, शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके, जितेंद्रसिंह कुशवाह, पूर्व निगम अध्यक्ष सुरेश जाट, दौलत पहलवान (व्यामशाला संचालक) करेंगे।

    ये करेंगे पुरस्कार वितरण

    विजेताओं को पुरस्कार वितरण पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत, नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता शांतिलाल वर्मा आदि अतिथि करेंगे।

    ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी

    स्पर्धा में उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, देवास, रतलाम के लगभग 200 खिलाड़ी, निर्णायक, कोच एवं ऑफिशियल की सहभागिता होगी। इनके आवास एवं भोजन की व्यवस्था जवाहर व्यामशाला एवं अंबर ग्रुप द्वारा की जाएगी।

    इन्होंने की आयोजन सफल बनाने की अपील

    आयोजन समिति के प्रमुख वैभव जाट, गौरव जाट, सूरज जाट, मयंक जाट, अंबर जाट, अभिषेक जाट, अमन जाट, सुनील जैन, कुलदीप त्रिवेदी, महेश व्यास, ललित महल, असलम खान, मनीष शर्मा, शेखर चावरे, जितेंद्र राणावत, अजयसिंह चौहान, अर्जुन सिंह, गगन पाठक, प्रकाश गुर्जर, जावरा के मोहम्मद शाहिद खान, प्रिंस ओस्तवाल, अमजद खान, राजकुमार शिंदे जमील खान आदि ने स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

    ]]>
    Thu, 08 Dec 2022 07:00:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चंद सेंकड में जमीन से मलखंब के पोल पर चढ़ गए खिलाड़ी, क्योंकि इन्हें खेल चेतना मेमले में जीतना है मैडल https://acntimes.com/Players-climbed-from-the-ground-to-the-pole-of-Malkhamb-in-a-few-seconds https://acntimes.com/Players-climbed-from-the-ground-to-the-pole-of-Malkhamb-in-a-few-seconds खेल चेतना मेला के प्रशिक्षण शिविर में लगातार बढ़ रही खिलाड़ियों की संख्या

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विरियाखेड़ी स्थित संतकंवर राम नगर के क्रीड़ा केंद्र पर मलखंब के खिलाड़ियों की संख्या शिविर के दूसरे ही दिन दोगुनी हो गई। यहां मलखंब के नन्हे खिलाड़ी एक से बढ़कर एक करतब दिखाते नजर आए। इन खिलाड़ियों के जोश और उत्साह को देख हर किस के मुंह से वाह-वाह निकल रहा था। दरअसल मलखंब में कब जमीन पर खड़े नन्हे खिलाड़ी पोल पर चढ़ जाते कोई समझ भी नहीं पा रहा था।

    मलखंब के खिलाड़ियों की फूर्ती और उनके बैलेंस को बनाए रखने के तौर-तरीके खेल संयोजक और कोच जितेंद्र धूलिया और पवन सिंघल ने बताए। क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला के प्रशिक्षण शिविर में बीते पांच दिनों में खिलाड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। खेल मैदानों पर प्रशिक्षण के लिए पहुंच रहे खिलाड़ियों के खेल को निखारने का काम खेल संयोजक और कोच कर रहे है, जिससे कि जब स्पर्धा की शुरुआत हो और खिलाड़ी मैदान में उतरे तो बिलकुल तराशे हुए नजर आएं।

    विद्यार्थियों को तराशने का काम खेल मैदान पर सुबह-शाम कोच कर रहे हैं। शहर के विभिन्न मैदानों पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर की स्थिति का जायजा लेने के लिए खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन और क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा मैदानों पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा भी ले रहे हैं।

    ]]>
    Tue, 06 Dec 2022 23:01:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षा के साथ जीवन में खेल अति महत्वपूर्ण, क्योंकि बच्चे मोबाइल फोन, टीवी और ऑनलाइन गेम के चलते घरों में हो गए कैद& विधायक काश्यप https://acntimes.com/Sports-is-very-important-in-life-along-with-education-MLA-Kashyap https://acntimes.com/Sports-is-very-important-in-life-along-with-education-MLA-Kashyap खेल चेतना मेला आयोजन समिति की बैठक में लिया रैली आयोजित करने का निर्णय

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खेल चेतना मेला के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को मैदान तक लाना है, जिससे कि उनका मानसिक के साथ शारीरिक विकास हो सके और खेलों के प्रति बच्चों का रुझान बढे़, बच्चे माहौल को समझकर मैदान तक आना शुरू करें। वर्तमान दौर में यह बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि बच्चे टीवी, मोबाइल फोन और ऑनलाइन गेम में उलझे हुए हैं। इसके चलते वह घरों में ही कैद होकर रह जाते हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के साथ खेलों का भी जीवन में बहुत महत्व है।

    यह बात क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप ने कही। वे क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा शहर में आयोजित होने वाले 23वें खेल चेतना मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में खेल चेतना मेला समिति के सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, खेल मेला सलाहकार अशोक जैन लाला, देवेंद्र वाधवा सहित सभी खेलों से जुड़े संयोजक, सह संयोजक सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।

    मैदान बेहतर करने की दी सलाह

    काश्यप ने इस अवसर पर सभी खेल मैदान के साथ खेल सामग्री, साधन और संसाधनों के संबंध में संयोजकों से जानकारी ली। जहां आवश्यकता हो वहां मैदान को बेहतर करने की बात कही। इसके अतिरिक्त मैदान में स्वच्छता, खिलाड़ियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, लाइट सहित अन्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही। साथ ही बीते तीन दिनों से विभिन्न खेल मैदानों पर चल रहे प्रशिक्षण शिविर के संबंध में जानकारी ली।

    खेल मेले के शुभारंभ अवसर पर निकलेगी रैली

    बैठक के आरंभ में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे खेल चेतना मेला के प्रशिक्षण शिविर में कुछ शिविर तीन दिन के हैं, ऐसे में उन्हे बढ़ाकर कम से कम सात दिन किया जाए तो बच्चे और बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे। बैठक में खेल संयोजकों ने भी विचार रखे। बैठक के दौरान कोरोनाकाल के बाद इस बार खेला मेला के शुभारंभ अवसर पर फिर से खिलाड़ियों की रैली निकाले जाने का निर्णय लिया गया।

    ये रहे मौजूद

    बैठक के दौरान खेल संयोजक प्रकाश व्यास, आर. सी. तिवारी, ुीजगदीश श्रीवास्तव, सुरेश माथुर, सुनील जैन, राजा राठौड़, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अमरीक राणा, जितेंद्र धुलिया, कृष्णगोपाल तिवारी, उमंग पोरवाल, रितेश वोहरा, गुलाम मोहम्मद, नरेन्द्र राव, फहीम खान आदि उपस्थित रहे। संचालन समिति सचिव जैन ने किया। आभार क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. मजावदिया ने माना।

    ]]>
    Sat, 03 Dec 2022 23:12:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल चेतना मेला के प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों से पटे मैदान, शनिवार को इन खेलों के शिविर होंगे शुरू https://acntimes.com/Grounds-full-of-players-in-the-training-camp-of-Khel-Chetna-Mela https://acntimes.com/Grounds-full-of-players-in-the-training-camp-of-Khel-Chetna-Mela शिविर के दूसरे दिन क्रिकेट, बेडमिंटन, हॉकी, शतरंज, कबड्डी और एथलेटिक्स के शिविर प्रारंभ

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खेल चेतना मेला की तैयारियों के बीच मैदानों पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन क्रिकेट, बेडमिंटन, हॉकी, शतरंज, फुटबॉल और कबड्डी के शिविर प्रारंभ हुए। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त एक दिन पूर्व से शुरू हुए कुश्ती, खो-खो और शरीर सौष्ठव के शिविर भी जारी रहे। तीसरे दिन शनिवार को बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, व्हॉलीवॉल के शिविर की शुरुआत होगी।

    खेल चेतना मेला समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन क्रिकेट, बेडमिंटन, हॉकी, शतरंज, फुटबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। इसमें उक्त खेलों के प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को अलग-अलग खेल मैदानों पर प्रशिक्षण देने के साथ खेलों की बारिकियों से अवगत कराया जा रहा है।

    शिविर के दूसरे दिन नेहरू स्टेडियम पर क्रिकेट का प्रशिक्षण खेल संयोजक अश्विनी शर्मा और अनुज शर्मा के माध्यम से दिया गया। स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण खेल संयोजक कृष्णगोपाल तिवारी और फुटबॉल का प्रशिक्षण खेल संयोजक गुलाम मोहम्मद की उपस्थिति में दिया गया। लॉ कॉलेज में शह और मात के खेल शतरंज की बारिकियां खेल संयोजक मनीष जोशी ने समझाई।

    सागोद रोड स्थित जैन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कबड्डी का प्रशिक्षण खेल संयोजक आर. सी. तिवारी और विरेंद्र गुर्जर द्वारा दिया गया, जबकि यहां हॉल में बेडमिंटन का प्रशिक्षण संयोजक जगदीश श्रीवास्तव के माध्यम से दिया गया। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में खेल संयोजक अमरीक राणा द्वारा एथलेटिक्स के प्रशिक्षण की शुरुआत की गई।

    शहर में होने वाले खेलों के इस महाकुंभ में पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया है। 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाला 23वां खेल चेतना मेला में इस बार 18 खेलों में 7 हजार से अधिक खिलाड़ी सहभागिता करेंगे। योग और तैराकी को छोड़ अन्य सभी खेलों के लिए प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो रही है। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करे।

    ]]>
    Fri, 02 Dec 2022 23:24:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खिलाड़ियों ने सर्दी में बहाया पसीना क्योंकि इन्हें अगले माह होने वाले खेल चेतना मेले में मैडल जीतना है https://acntimes.com/Sports-training-camp-started-under-Khel-Chetna-Mela https://acntimes.com/Sports-training-camp-started-under-Khel-Chetna-Mela कुश्ती, खो-खो और शरीर सौष्ठव का प्रशिक्षण शिविर शुरू, 2 दिसंबर से क्रिकेट, बेडमिंटन, हॉकी, शतरंज और कबड्डी के शिविर लगेंगे

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जाने वाले 23वें खेल चेतना मेले की शुरुआत के पूर्व गुरुवार से खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू हुए। इसमें कुश्ती, खो-खो और शरीर सौष्ठव के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को खेलों की बारिकियां समझाते हुए प्रशिक्षण दिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने सर्दी में पसीना बहाया। 2 दिसंबर से क्रिकेट, बेडमिंटन, हॉकी, शतरंज और कबड्डी के शिविर भी आयोजित होंगे।

    खेल चेतना मेला समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 9 से 12 जनवरी 2023 तक आयोजित होने खेल चेतना मेला की तैयारियां जारी हैं। बेहतर खिलाड़ियों और टीमों को तैयार करने के लिए 1 से 10 दिसंबर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। खेल संयोजक और सह संयोजक द्वारा आयोजित शिविर में 16 खेलों के खिलाड़ी स्पर्धा के पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त कर तैयारी करेंगे।

    कुश्ती स्पर्धा के संयोजक बलवंत भाटी ने बताया कि कुश्ती का प्रशिक्षण नेहरू स्टेडियम में एनआईएस कोच छाया शर्मा द्वारा दिया जा रहा है। पहले दिन कई स्कूलों के नन्हे पहलवानों ने शिविर के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

    शरीर सौष्ठव व खो-खो का इन्होंने दिया प्रशिक्षण

    शरीर सौष्ठव के संयोजक सुनील जैन ने बताया कि सागोद रोड स्थित जैन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में कोच सुरेश नायक प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस दौरान सह संयोजक दिनेश शर्मा, कुलदीप त्रिवेदी, महेश व्यास और शाबाज खान उपस्थित रहे।

    खो-खो का प्रशिक्षण भी इसी विद्यालय के खेल मैदान पर हुआ। संयोजक सुरेश माथुर ने बताया पहले दिन शिविर में जिला क्रीड़ा अधिकारी आर. सी. तिवारी आए और बच्चों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सह संयोजक संजय शर्मा, प्रदीप पंवार, हार्दिक कुरूवाड़ा, दुर्गाशंकर मोयल, हितेश बिलवानिया, कृष्णा प्रजापति, बुलबुल प्रजापत, हर्ष व्यास भी उपस्थित रहे।

    पहली बार योग व मिनी बालिका वर्ग की हॉकी स्पर्धा होगी

    शहर में होने वाले खेलों के इस महाकुंभ में पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया है। खेल चेतना मेला में इस बार 18 खेलों में 7 हजार से अधिक खिलाड़ी सहभागिता करेंगे। योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्टव, तैराकी की स्पर्धाएं आयोजित होगी। योग और तैराकी को छोड़ अन्य सभी खेलों के लिए प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो रही है। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

    ]]>
    Fri, 02 Dec 2022 00:18:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पूर्व रतलाम केसरी नारायण पहलवान की स्मृति में नर नारायण ट्रॉफी संभाग स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 8 दिसंबर को https://acntimes.com/Nar-Narayan-Trophy-Divisional-Body-Building-Competition-on-8th-in-Ratlam https://acntimes.com/Nar-Narayan-Trophy-Divisional-Body-Building-Competition-on-8th-in-Ratlam जवाहर व्यायामशाला और अंबर ग्रुप करेगा आयोजन, 1 लाख 31 हजार रुपए के बंटेंगे पुरस्कार

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पूर्व रतलाम केसरी स्व. नारायण पहलवान की पुण्यतिथि के अवसर पर जवाहर व्यायामशाला परिवार एवं अंबर ग्रुप नर नारायण ट्रॉफी संभाग स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सहयोग से होने वाली यह प्रतियोगिता 8 दिसंबर को रतलाम स्थित जवाहर व्यायामशाला "श्रम शिविर" में होगी। इसमें कुल 1 लाख 31 हजार रुपए के इनाम दिए जाएंगे।

    जवाहर व्यायामशाला के गौरव पहलवान एवं स्पर्धा संयोजक दिनेश शर्मा ने बताया स्पर्धा स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन मुख्यालय उज्जैन के मार्गदर्शन में होगी। इसमें उज्जैन संभाग के रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच तथा जावरा के लगभग 150 शरीर साधक दूधिया रोशनी से जगमगाते मंच पर अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे। स्पर्धा 10 वजन समूह में होगी। प्रतियोगिता में मिस्टर एम. पी. चैंपियन अरबाज खान, रवि सांखला, कमलेश चागलिया, सुनील सोलंकी, पूर्व बॉडी बिल्डर राजेश बोहरा आदि भी शिरकत करेंगे।

    ये पुरस्कार दिए जाएंगे विजेताओं को

    इसमें विभिन्न आकर्षक नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को क्रमशः 3000 रुपए, 2000 रुपए, 1500 रुपए एवं 500 रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा मिस्टर संभाग चैंपियन ऑफ चैंपियन को 21 हजार रुपए तथा बेस्ट पोजर को 15 हजार, बेस्ट मस्कुलर मैन एवं वेस्ट इंप्रूव बॉडी बिल्डर को 11 हजार-11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

    ये कर रहे तैयारी और सफल बनाने की अपील

    व्यायामशाला के दौलत पहलवान, सुरेश जाट (पूर्व निगम अध्यक्ष), वैभव पहलवान, मयंक जाट पहलवान आदि ने स्पर्धा को सफल बनाने की अपील की है। बता दें कि, सूरज जाट, अंबर जाट, अभिषेक जाट, अमन जाट सहित जवाहर व्यामशाला के अनेक पहलवान स्पर्धा को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

    ]]>
    Sat, 26 Nov 2022 00:39:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के 11 वर्षीय युधर्वप्रतापसिंह ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पर्धा के लिए किया क्वालिफाई https://acntimes.com/Ratlams-11-year-old-Yudharv-Pratap-Singh-selected-for-international-shooting-competition https://acntimes.com/Ratlams-11-year-old-Yudharv-Pratap-Singh-selected-for-international-shooting-competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के 11 वर्षीय बालक ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उसने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग स्पर्धा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए क्वालिफाई किया है। उसे रेनॉल्ट शूटर की पदवी हासिल हुई है।

    शूटिंग स्पर्धा में इतिहास रचने वाला यह बालक सनसिटी कॉलोनी निवासी युधर्वप्रताप सिंह राठौर है। ईसरथुनी ठिकाने के महेंद्रसिंह राठोर के बेटे युधर्वप्रताप ने 65वीं नेशनल राइफल शूटिंग स्पर्धा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। तिरुअनंतपुरम् केरल में हुई स्पर्धा में सबसे कम उम्र का यह शूटर अब अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पर्धा में भाग लेगा।

    श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के कक्षा 6ठी के छात्र युधर्वप्रताप को रेनॉल्ट शूटर की पदवी हासिल हुई है। बता दें कि, युधर्वप्रताप ने प्रशिक्षण अनंत शूलपाणि शूटिंग क्लब के कोच वैभवसिंह जादौन से प्राप्त किया।

    ]]>
    Fri, 25 Nov 2022 02:29:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेलों का महाकुंभ 23वां खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी तक, पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता भी होगी शामिल https://acntimes.com/23rd-Khel-Chetna-Mela-from-9th-to-12th-January-Yoga-and-Girls-Hockey-will-be-included https://acntimes.com/23rd-Khel-Chetna-Mela-from-9th-to-12th-January-Yoga-and-Girls-Hockey-will-be-included क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा आयोजन, तैयारियों को लेकर खेल सलाहकार, संयोजक एवं सहसंयोजकों की बैठक संपन्न

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 23वां खेल चेतना मेला 9 से 12 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा। खेलों के इस महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में खेल सलाहकार, संयोजक एवं सहसंयोजकों की बैठक संपन्न हुई। खेल मेले में पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया है।

    खेल चेतना मेला समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 23वां खेल चेतना मेला की तैयारियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। आगामी 2 से 4 दिसंबर तक खेल संयोजकों द्वारा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी खेल संयोजक, सहसंयोजक स्कूलों से चर्चा कर खेल मैदानों की स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ ही आवश्यकता अनुसार मैदानों को तैयार कराने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान विभिन्न खेलों से जुडे़ संयोजक और सहसंयोजकों ने भी सुझाव दिए, जिस पर समिति सदस्यों द्वारा निर्णय लिए जाने के साथ उन पर चर्चा की गई।

    18 खेलों में 7 हजार से ज्यादा बच्चे करेंगे सहभागिता

    क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित होने वाला 23वां खेल चेतना मेले में रतलाम शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता करेंगे। खेल मेले में इस बार योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर शौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

    ये रहे बैठक में उपस्थित

    बैठक के दौरान खेल चेतना मेला के सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, प्रकाश व्यास, जगदीश श्रीवास्वत, आर.सी. तिवारी, राकेश शर्मा, बलवंत भाटी, पप्पू मेहता, राजा राठौड़, रवि पंवार, दिनेश शर्मा, सुनील जैन, अमरीक राणा, जितेंद्र धूलिया, उमंग पोरवाल, जितेंद्रसिंह राणावत, अर्जुन सिसौदिया, अभिषेक गुप्ता, कृष्णगोपाल तिवारी, कपिल छपरी आदि उपस्थित रहे।

    आयोजन समिति ने यह की अपील

    आयोजन समिति द्वारा समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक के साथ ही शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

    ]]>
    Wed, 23 Nov 2022 18:46:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री कप 21 नवंबर से, विकासखंड, जिला और राज्य स्तर पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं https://acntimes.com/Chief-Ministers-Cup-in-MP-from-November-21 https://acntimes.com/Chief-Ministers-Cup-in-MP-from-November-21 एसीएन टाइम्स @ रतलाम प्रदेश में नई खेल प्रतिभाओं को खोज कर उन्हें उचित प्रशिक्षण देकर तराशने और आगे बढ़ाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम कर खिलाड़ियों को अनेक अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस कड़ी में 'मुख्यमंत्री कप' 21 नवंबर से ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। "मुख्यमंत्री कप" की शुरुआत वर्ष 2015-16 से हुई थी।

    खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में संचालित विभिन्न खेल अकादमियों में ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को खोज कर प्रशिक्षण दिया जाए। "मुख्यमंत्री कप" का मुख्य उद्देश्य खेल के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना, खेल को सर्व-सुलभ बनाना, प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर करना और प्रतिभावान एवं उदीयमान खिलाड़ियों को पर्याप्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

    चार चरण में होगा स्पर्धाओं का आयोजन

    'मुख्यमंत्री कप' का आयोजन 4 चरण में किया जाएगा। पहले चरण में ब्लॉक मुख्यालय, द्वितीय चरण में जिला, तृतीय में दस संभागीय मुख्यालय और चतुर्थ चरण में राज्य स्तर पर संभाग से चयनित खिलाड़ी तथा खिलाड़ियों के दलों की लीग प्रतियोगिता होगी। ब्लॉक में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वालीबाल, फुटबाल और खो-खो की प्रतियोगिता स्थानीय खेल निकाय, क्लब, विद्यालय, खेल संघों एवं ग्राम पंचायत के खिलाड़ियों-खेल दलों को सम्मिलित कर लीग आधार पर होगी। ब्लॉक में चयनित खिलाड़ियों को ही जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।

    18 वर्ष से कम हो उम्र, गणना 31 दिसंबर 2022 से होगी

    'मुख्यमंत्री कप' में 18 वर्ष से कम आयु समूह के बालक एवं बालिका खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। आयु की गणना 31 दिसम्बर 2022 से की जाएगी। खिलाड़ी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आयु का प्रत्येक प्रतियोगिता स्तर पर सत्यापन अनिवार्य होगा। आयु सत्यापन में त्रुटि पाए जाने पर खिलाड़ी को उस खेल प्रतियोगिता से निष्कासित किया जाएगा।

    ]]>
    Tue, 15 Nov 2022 11:17:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कुश्ती की राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए रतलाम के दो पहलावन मोक्ष व भूमि का विधायक चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत https://acntimes.com/MLA-Kashyap-welcomed-wrestler-Moksh-and-Bhumi-on-being-selected-in-the-national-wrestling-competition https://acntimes.com/MLA-Kashyap-welcomed-wrestler-Moksh-and-Bhumi-on-being-selected-in-the-national-wrestling-competition स्कूल शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय स्पर्धा में दोनों पहलवानों ने जीता गोल्ड मेडल

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के दो पहलवानों का कुश्ती की राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन होने पर विधायक चेतन्य काश्यप ने स्वागत किया। दोनों पहलवानों ने विदिशा और दतिया में संपन्न स्कूल शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय स्पर्धा के मुकाबलों में गोल्ड मेडल जीत दर्ज कर रतलाम का नाम रोशन किया है।

    विधायक काश्यप ने राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित पहलवानों मोक्ष चतुर्वेदी और भूमि कल्याणे का स्वागत किया काश्यप ने आगामी स्पर्धा के लिए शुभकामनाए देते हुए कहा कि मालवा में कुश्ती का अच्छा माहौल बन रहा है। वर्तमान में बच्चों को गद्दे आदि उठाने की जो जिम्मेदारी होती है, इससे जल्द ही उन्हें मुक्त किया जाएगा।

    दोनों ही पहलवानों ने अपने मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे प्रदेश में रतलाम को गौरान्वित किया। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन आगामी दिनों में होेने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए होने पर पहलवानों के साथ पूरी टीम में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के स्वागत के दौरान अंतर्राष्ट्रीय पहलवान एवं ओलम्पिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बलवंत भाटी, कोच छाया शर्मा, सौरभ त्रिवेदी, अजीत यादव, सत्येंद्र मेहता आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Fri, 11 Nov 2022 22:02:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के हनुवीर शर्मा का राज्य स्तरीय शालेय सब जूनियर बास्केट बाल स्पर्धा के लिए चयन, 15 से 18 तक ग्वालियर में खेलेंगे https://acntimes.com/Ratlams-Hanuveer-Sharma-selected-for-the-state-level-school-sub-junior-basketball-competition https://acntimes.com/Ratlams-Hanuveer-Sharma-selected-for-the-state-level-school-sub-junior-basketball-competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के प्रतिभावान खिलाड़ी हनुवीर शर्मा का चयन राज्य स्तरीय शालेय सब जूनियर बास्केट बाल प्रतियोगिता के लिए हुआ। वे ग्वालियर में होने वाली स्पर्धा में शिरकत करेंगे।

    राज्य स्तरीय शालेय सब जूनियर बास्केट बाल स्पर्धा 15 से 18 नवंबर तक ग्वालियर में होगी। इसके लिए उज्जैन संभाग स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रतलाम के खिलाड़ी हनुवीर शर्मा का चयन हुआ। हनुवीर राष्ट्रीय बास्केट बाल खिलाड़ी एवं वरिष्ठ अभिभाषक राकेश शर्मा के पुत्र हैं और मॉर्निंग स्टार स्कूल में कक्षा 6 के विधार्थी हैं।

    इन्होंने दी बधाई और शुभकामनाएं

    हनुवीर की इस उपलब्धि पर खेल संघ के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह ठाकुर, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, पतंजलि योगपीठ के विशाल वर्मा, वीरेंद्र गुर्जर, दुर्गाशंकर मोरल, निमित शर्मा, गौरव मेहता, राजेश कोठारी, अर्पित कुमावत सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

    ]]>
    Tue, 08 Nov 2022 21:47:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    वेस्ट जोन प्री नेशनल लेवल शूटिंग में 20 साल बाद रतलाम को रजत पदक दिलाने वाले शूटर गौड़ का विधायक काश्यप ने किया सम्मान https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-honored-shooter-Ayush-Gaur-who-won-Ratlam-a-silver-medal https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-honored-shooter-Ayush-Gaur-who-won-Ratlam-a-silver-medal इससे पहले 2002 में रतलाम को मिला था पदक

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वेस्ट जोन प्री नेशनल लेवल शूटिंग स्पर्धा में 20 साल बाद रतलाम को रजत पदक हासिल हुआ। पदक शूटर आयुष गौड़ ने जीता। इस उपलब्धि पर विधायक चेतन्य काश्यप ने गौड़ का सम्मान कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके पूर्व वर्ष 2002 में रतलाम ने यह पदक प्राप्त किया था।

    वेस्ट जोन प्री नेशनल लेवल शूटिंग  स्पर्धा आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट महू में आयोजित हुई। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दमन-दीव, दादर और नगर हवेली के साथ गोवा राज्य के करीब पांच हजार शूटरों ने भाग लिया। रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के शूटर आयुष ने रजत पदक पर निशाना साधने में सफलता प्राप्त की। विधायक काश्यप द्वारा सम्मान किए जाने के दौरान संस्था सचिव राष्ट्रीय पदक विजेता उमंग पोरवाल, कोच मोहितराज सिंह सांखला, मनोहर पोरवाल आदि उपस्थित रहे।

    रतलाम डिस्ट्रिक्ट शूटिंग राइफल एसोसिएशन के सचिव उमंग पोरवाल ने बताया रजत पदक जीतने पर गौड़ को संस्था द्वारा  प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पोरवाल के अनुसार संस्था के ही शूटर राजवीर सिंह राठौर, आरिश खान, धनंजय सिंह राठौर, ध्रुवराज सिंह सिसौदिया, प्रियांशराज सिंह राठौर, हर्षवर्धन सिंह राठौर ने केरला में होने वाले 65वीं नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। इसी प्रकार श्रव्या सोनी ने मुंबई में हुई वेस्ट जोन स्पर्धा से पिस्टल कैटेगरी में राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया।

    इसके लिए सभी खिलाड़ियों को विधायक कश्यप, संस्था सचिव उमंग पोरवाल, कोच मोहितराज सिंह सांखला, प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश पोरवाल व अभिभावकों ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष जताया।

    ]]>
    Sat, 22 Oct 2022 07:57:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इंडियन स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित अभा फुटबाल स्पर्धा में तीसरे दिन कोलकाता और औरंगाबाद की टीमों ने जीते मुकाबले https://acntimes.com/Kolkata-and-Aurangabad-teams-were-winners-in-All-India-Football-Competition https://acntimes.com/Kolkata-and-Aurangabad-teams-were-winners-in-All-India-Football-Competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंडियन स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल स्पर्धा के तीसरे दिन मंगलवार को दो मैच हुए। एक मैच में कोलकाता और दूसरी में औरंगाबाद की टीमें विजयी रहीं।

    (खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया।)

    स्पर्धा का आयोजन रेलवे खेल मैदान में हो रहा है। मंगलवार को हुए मुकाबले में मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया थे। आयोजन में विशेष रूप से नीलेश पटेल उपस्थित थे। पहला मैच कोलकाता एवं इंदौर के मध्य खेला गया। इसमें कोलकाता ने 3-1 से विजय प्राप्त की। कोलकाता की ओर से विकास सिंह ने एक गोल किया। इसके बाद दूसरा एवं तीसरा गोल रेहान मलिक ने दागा। वहीं इंदौर की ओर से एकमात्र गोल हो सका।

    स्पर्धा का दूसरा मैच औरंगाबाद व निंबाहेड़ा के मध्य खेला गया। इसमें औरंगाबाद की टीम 3 -1 से विजयी रही। स्पर्धा की पहली हैट्रिक औरंगाबाद की ओर से शुभम् दायमा ने मारी। उन्होंने लगातार तीन गोल दागे। पहले मैच में रैफरी कमल अहीर, विकास शुक्ला, मोहन पटेल और दूसरे मैच में सुनील वर्मा, बाबा, अजय यादव तथा मोहन पटेल थे।

    ये रहे मौजूद

    स्पर्धा में संयोजक राकेश मिश्रा, सह संयोजक राहुल ओस्तवाल (जावरा), नीलेश पटेल (रतलाम), अध्यक्ष अजय तिवारी समाजसेवी, कार्यकारी अध्यक्ष मदन सोनी, सचिव सलमान अब्बासी, उपाध्यक्ष इरफान अंसारी, महेश शर्मा, विनोद राठौड़, चेतन्य शर्मा, सुनील वर्मा, प्रफुल्ल सोलंकी, इकबाल अहमद अब्बासी, श्यामसुंदर कैथवास, सोनू यादव, शरद घावरी सहित अन्य मौजूद रहे।

    ]]>
    Wed, 12 Oct 2022 03:10:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भाजपा खेल प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारियों https://acntimes.com/District-executive-of-BJP-sports-cell-declared https://acntimes.com/District-executive-of-BJP-sports-cell-declared एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी का गठन भाजपा जिलाध्यक्ष एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप की सहमति से किया गया।

    जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि खेल प्रकोष्ठ में जिला सहसंयोजक के रूप में हार्दिक कुरवारा, शुभम राणावत, नितिन राठौड़, सौरभ शर्मा, शक्ति सिंह, विजय शर्मा, प्रवीण जाट, रवि शर्मा, कार्तिक एवं अंकित कटारिया मनोनित किए गए हैं। देवराज यादव को मीडिया प्रभारी, प्रदीप राव को सह मीडिया प्रभारी, लखन वोहरा को सोशल मीडिया प्रभारी एवं प्रवेश परमार को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

    ]]>
    Tue, 11 Oct 2022 09:23:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र जूनियर बास्केटबाल टीम का चयन, 3 खिलाड़ी रतलाम के, रतलाम बास्केटबाल कॉरपोरेशन ने दी बधाई&शुभकामनाएं https://acntimes.com/Selection-of-12-member-MP-Junior-Basketball-team-3-players-from-Ratlam https://acntimes.com/Selection-of-12-member-MP-Junior-Basketball-team-3-players-from-Ratlam एमपी बास्केटबाल फैडरेशन ने रतलाम में किया था कोचिंग कैंप का आयोजन, 22 खिलाड़ी हुए शामिल, 12 टीम में चुने गए 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एमपी बास्केटबाल फेडरेशन द्वारा मध्यप्रदेश जूनियर बास्केटबाल टीम का चयन किया गया। चयन के लिए रतलाम बास्केटबाल कॉरपोरेशन के तत्वावधान में स्थानीय रेलवे कॉलोनी स्थित सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के खेल मैदान पर कोचिंग कैंप आयोजित किया गया। इसमें एमपी के 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें  12 चयन किया गया टीम हेतु किया गया।

    यह जानकारी रतलाम कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सुशील अजमेरा और सचिव सुरेन्द्र सिंह धीमान ने दी। पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित खिलाड़ियो में 3 रतलाम के हैं। एमपी की जूनियर टीम से रेलवे के रतलाम डिवीजन के सीनियर ऑपरेटिंग मैनेजर प्रवीण तिवारी (अध्यक्ष- रतलाम मंडल खेलकूद संघ) ने परिचय प्राप्त किया। चयनित टीम भीलवाड़ा (राजस्थान) में होने वाले वेस्ट झोन नेशनल चैंपियनशिप में खेलेगी। टीम के कोच प्रकाश मिश्रा और मैनेजर विक्रम बाथव होंगे। 

    चयनित टीम में ये खिलाड़ी हैं शामिल 

    कॉरपोरेशन के प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया टी में चयनित खिलाड़ियों में राजा (रतलाम), सोम (भोपाल), सौरव (इंदौर), सूर्यांश (ग्वालियर), भगतसिंह (रतलाम), विकास (जबलपुर), गौरव (गुना), हर्ष (जबलपुर), शिवम् (रतलाम), रिधांश  (जबलपुर), कृष्णा (इंदौर) व करण (इंदौर) शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों को कॉरपोरेशन के अब्दुल सलाम, देवेंद्र वाधवा, फहीम खान, अशोक लाला आदि ने बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Tue, 11 Oct 2022 07:57:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के रणजीत सिंह चौहान उज्जैन डिविजन दिव्यांग क्रिकेट टीम के उप कप्तान बने, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं रणजीत https://acntimes.com/Ratlams-Ranjit-Singh-Chauhan-became-the-vice-captain-of-Ujjain-Division-Divyang-cricket-team https://acntimes.com/Ratlams-Ranjit-Singh-Chauhan-became-the-vice-captain-of-Ujjain-Division-Divyang-cricket-team एसीएन टाइम्स @ उज्जैन/रतलाम । दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सीनियर खिलाड़ियों की अनुसंशा पर रतलाम निवासी रणजीत सिंह चौहान को  उज्जैन डिवीजन क्रिकेट टीम का उप कप्तान बनाया गया है। चौहान सेवानिवृत्त आर्मी मैन हैं।

    जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह चौहान विगत 2019 में आर्मी से गर्नेडियर के पद से 19 वर्ष की देशसेवा कर सेवानिवृत हुए हैं। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण और हाल ही में हुए दिव्यांग मैट्रिक मैच में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनको उज्जैन डीवीजन दिव्यांग क्रिकेट टीम के उप कप्तान पद पर नियुक्त किया गया। चौहान के नियुक्ति से दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और ईष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उक्त नियुक्ति पर रणजीत सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार माना।

    ]]>
    Wed, 14 Sep 2022 20:55:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    संभागीय तैराकी स्पर्धा में रतलाम के 6 तैराकों ने जीते 6 स्वर्ण पदक, विधायक चेतन्य काश्यप ने किया सम्मानित https://acntimes.com/MLA-Kashyap-honored-the-swimmers-who-won-6-gold-medals-in-the-divisional-swimming-competition https://acntimes.com/MLA-Kashyap-honored-the-swimmers-who-won-6-gold-medals-in-the-divisional-swimming-competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम   संभाग स्तरीय तैराकी स्पर्धा का आयोजन उज्जैन में हुआ। इसमें रतलाम के 6 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। रतलाम का नाम गौरवांवित करने वाले तैराकों का विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा सम्मान किया गया। उन्होंने आगामी दिनों में इंदौर में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में बेहत प्रदर्शन के लिए सभी तैराकों को शुभकामनाएं दीं।

    उज्जैन में आयोजित तैराकी स्पर्धा में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के इवेंट में शहर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर छह स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल दिए। उक्त पदक जीतकर रतलाम का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों में अब्दुल कादिर, काजल पड़ियार, देवांश दुबे, ईशान अहिरवार, नमन सोलंकी और वरेण्यम व्यास शामिल हैं। विधायक काश्यप द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान किए जाने के दौरान क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, राजा राठौड़, महेंद्र शुक्ला, हुसैन इंदौरी, अजय दुबे, हरदेश व्यास आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 12 Sep 2022 22:39:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक चेतन्य काश्यप के निर्देश का असर, खेल मैदान में होने लगा गुणवत्ता वाला काम, स्केटिंग रिंग पर प्रैक्टिस शुरू https://acntimes.com/Quality-work-in-the-playing-field-being-done-on-the-instructions-of-MLA-Kashyap https://acntimes.com/Quality-work-in-the-playing-field-being-done-on-the-instructions-of-MLA-Kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप के निर्देश पर संत कंवरराम नगर में बन रहे खेल मैदान के हाल जानने नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां उनके द्वारा शिकायत का तत्वरित निराकरण करते हुए बास्केटबाल कोर्ट का बेहतर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्य को कराया जाने लगा। मैदान में स्केटिंग रिंग तैयार होने पर मंगलवार से इस विधा के खिलाड़ी भी यहां पहुंचे और स्केटिंग की। बेहतर रिंग तैयार करवाने के लिए बच्चों ने विधायक काश्यप का आभार माना।

    विधायक काश्यप के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों ने संत कंवरराम नगर स्थित क्रीड़ा भारती के क्रीड़ा केंद्र के साथ ही बाहर बने शेड में लाइटिंग का कार्य भी मौके पर मौजूद रहकर पूरा कराया। साथ ही बाहर कच्चे स्थान पर पेवर ब्लॉक लगाए जाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया। इसके अतिरिक्त यहां लगने वाले हाईमास का एस्टीमेट भी बनाया गया जिससे कि यहां पर रोशनी की कमी का किसी भी तरह से खिलाड़ियों को सामान न करना पडे़।

    निगम के अमले द्वारा मैदान के चारों तरफ उग रही घास को कटवाया और मैदान को पूरी तरह से बेहतर ढंग से साफ किया गया। इससे कि यहां आने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त बास्केटबाल कोर्ट पर लगाए गए पोल को भी सही तरीके से उचित स्थान पर लगाया गया। इस पूरे कार्य के दौरान क्रीड़ा भारती के जिला संयोजक डॉं. गोपाल मजावदिया व सचिव अनुज शर्मा मौके पर उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 08 Sep 2022 00:43:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    IND vs PAK Asia Cup : पाकिस्तान 5 विकेट से जीता, 8 साल बाद भारत को हराने में हो पाया सफल, इससे पहले 5 बार भारत से पराजित हुआ https://acntimes.com/IND-vs-PAK-Asia-Cup-Pakistan-won-by-5-wickets https://acntimes.com/IND-vs-PAK-Asia-Cup-Pakistan-won-by-5-wickets एसीएन टाइम्स @ खेल डेस्क । एशिया कप 2022 के सुपर 4 का दूसरा मैच रविवार को A की टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया। एशिया कप में भारत लगातार पाँचवां मैच जीतने के लिए उतरी और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 19.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर भारत को 5 विकेट से पराजित किया। इससे पूर्व हुए रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था।

    दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी को चुना। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। घायल शहनवाज दहानी की जगह मोहम्मद हसनैन को मौका दिया। इसी प्रकार भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए। रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक और आवेश खान इस मैच में नहीं खेले। इनकी जगह ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया।

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और के.एल. राहुल ने आक्रामक शुरुआत की। दोनों ने शुरुआत से बड़े शॉट खेले। इससे पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव नजर आया। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना नुकसान के 34 रन था। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के ओवर में रोहित शर्मा ने एक चौका और एक छक्का जड़ा। छठे ओवर में 54 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका कप्तान रोहित के रूप में लगा। उन्हें हारिस रऊफ ने खुशदिल शाह के हाथों कैच कराया। रोहित 16 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। इस समय भारत का स्कोर एक विकेट पर 62 रन था।

    सातवें ओवर में लगा भारत को दूसरा झटका

    सातवें ओवर में 62 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा। उन्हें शादाब खान ने मोहम्मद नवाज के हाथों कैच कराया। राहुल 20 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह सात ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 71 रन था। अगले खिलाड़ी के रूप में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव मैदान में उतरे। 10वें ओवर में 91 रन के स्कोर पर भारत ने सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवाया। वे कैच आउट हुए। सूर्यकुमार को मोहम्मद नवाज ने आसिफ अली के हाथों कैच कराया।

    सूर्यकुमार 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 93 रन था। 12 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 105 रन के स्कोर पर पहुंच गया। 14वें ओवर में शादाब खान ने ऋषभ पंत को पवेलियन भेज दिया। पंत रिवर्स स्वीप के चक्कर में आसिफ अली को कैच दे बैठे। वे 12 गेंदों में 14 रन बना सके।

    भारत को पांचवां झटका

    अभी 15वां ओवर ही चल रहा था कि कुल 131 के स्कोर पर पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच के हीरो रहे हार्दिक पांड्या इस मैच में खाता खोले बिना ही आउट हो गए। वे मोहम्मद हसनैन की गेंद पर मोहम्मद नवाज के हाथों कैच हुए। विराट कोहली ने एशिया कप में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 36 गेंदों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 32वां अर्धशतक जमाया। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 164 रन था। 

    पुराने रंग में नजर आए विराट, भारत ने पाकिस्तान को 182 रन का लक्ष्य दिया

    विराट कोहली पुराने रंग में नजर आए। उन्होंने 44 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। वे हारिश के आखिरी ओवर में रन आउट हुए। आखिरी दो गेंद पर रवि बिश्नोई बल्लेबाजी के लिए पहुंचे और लगातार दो गेंदों पर दो चौके जड़े। भारत ने आखिरी ओवर में 10 रन बटोरे। भारत ने पाकिस्तान के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए।

    ऐसे चली पाकिस्तान की पारी

    भारत द्वारा दिए गए 182 रन के स्कोर के लक्ष्य को भेदने के लिए पाकिस्तान की टीम मैदान में उतरी। कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने ओपनिंग की। भुवनेश्वर के पहले ओवर में दो चौके लगे। तीन ओवर के बाद पाकिस्तान का बिना विकेट गंवाए 19 रन था। पाकिस्तान को पहला झटका चौथे ओवर में 22 रन के स्कोर पर लगा। भारतीय गेंदबाज रवि बिश्नोई ने दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को रोहित शर्मा के हाथों कैच करा दिया। बाबर 10 गेंदों में 14 रन बना सके। पाकिस्तान को दूसरा झटका नौवें ओवर में 63 के स्कोर पर युजवेंद्र चहल ने फखर जमान को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। फखर 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 76 रन बना लिए थे। 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 96 रन था।

    रिजवान ने पूरा किया अर्धशतक

    मोहम्मद रिजवान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 15वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर के बाद पाकिस्तान के दो विकेट गंवाकर 107 रन थे। दोनों के बीच अब तक 26 गेंदों में 44 रन की साझेदारी हो चुकी है।

    16वें ओवर पर तीसरा और 17वें में चौथा झटका

    16वें ओवर में 136 के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद नवाज को दीपक हुड्डा के हाथों कैच करा कर तीसरा झटका दिया। नवाज ने 20 गेंदों में 42 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के जड़े। नवाज और रिजवान ने 41 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की। 17वें ओवर में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद रिजवान को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करा दिया। रिजवान ने 51 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 71 रन बनाए। 18 ओवर में पाकिस्तान ने चार विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए थे।

    पाकिस्तान को 12 गेंदों में सिर्फ 26 रन की आवश्यकता थी। इसक बाद खुशदिल शाह और आसिफ अली आखिर तक डटे रहे और 20 ओवर में 1 गेंद पहले ही पाकिस्तान को जीत दिला दी। पाकिस्तान की जीत के हीरो मोहम्मद रिजवान व नवाज रहे। इन्होंने क्रमशः 51 गेंदों में 71 रन 20 गेंदों में 42 रन बनाए। बता दें कि, एशिया कप में पाकिस्तान को भारत के विरुद्ध यह जीत 8 साल बाद मिली है। इससे पहले एशिया कप में भारत के खिलाफ 2014 में पाकिस्तान विजयी रही थी। तब से अब तक पाकिस्तान भारत से 5 बार हार चुकी है।

    भारत के लिए अगले दोनों मैच जीतना जरूरी

    जानकारी के अनुसार भारतीय टीम को अपने अगले दोनों मैच जीतने जरूरी हैं। एक भी मैच हारने पर भारत के एशिया कप से बाहर होने का खतरा है। भारत की 6 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ंत होगी जबकि पाकिस्तान का 7 सितंबर को अफगानिस्तान से मुकाबला होगा। 

    दुबई स्टेडियम में नौवीं बार चेज करने वाली टीम ने जीता मैच

    क्रिकेट इतिहास पर नजर डालें तो दुबई में पिछले 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबरों में पहले बैटिंग करने वाली टीम दो मैच जीती। इसके विपरीत, चेज (लक्ष्य का पीछा) करने वाली टीमें नौ बार विजयी रहीं। रविवार से पहले तक दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में औसतन फर्स्ट इनिंग्स स्कोर 144 रन रहा था।

    ये खिलाड़ी खेले दोनों टीमों की ओर से

    टीम भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

    टीम पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।

    --------------------

    --------------------

    आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

    ...तो परेशान न होंअपना...

    'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

    अपनाइयेएक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

    क्योंकि,

    'जल ही जीवन है'

    'Change Your Mind - Change Your Life'

    जानने के लिए संपर्क करें

    9826809338 या 7470909338 पर

    ]]>
    Sun, 04 Sep 2022 23:56:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कुश्ती स्पर्धा 29 अगस्त को, वजन समूह के अनुसार हुआ पहलवान खिलाड़ियों का चयन https://acntimes.com/One-Day-Wrestling-Competition-on-29th-August-on-the-occasion-of-National-Sports-Day https://acntimes.com/One-Day-Wrestling-Competition-on-29th-August-on-the-occasion-of-National-Sports-Day एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 अगस्त (सोमवार) को एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। स्पर्धा का आयोजन खेल एवं युवक कल्याण विभाग खेलो इण्डिया स्माल सेंटर द्वारा किया जा रहा है। स्पर्धा बालक व बालिकाओं के लिए कुल 11 समूहों में होगी। इसके लिए रविवार को वजन समूह के अनुसार पहलवान खिलाड़ियों का चयन किया गया।

    ज़िला खेल अधिकारी रूबिका देवांग व कार्यक्रम संयोजक अंतरराष्ट्रीय पहलवान बलवन्त भाटी ने बताया स्पर्धा का आयोजन 29 अगस्त को अपराह्न 4 बजे नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग होगी। बालकों के लिए 35, 40, 45, 50, 58, 66 एवं 74+ किलोग्राम समूह में स्पर्धा होगी। इसी तरह बालिकाओं के मुकाबले 48, 52, 56 और 63 किलोग्राम वजन समूह में होंगे। सभी विजेताओं व उप विजेताओं को मैडल, प्रमाण-पत्र और इनाम दिया जाएगा। इसम के पर ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा खेल शिक्षक का भी सम्मान किया जाएगा।

    कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों का चयन रविवार को नेहरू स्टेडियम स्थित कुश्ती केंद्र पर किया गया। पहलवानों का वजन कुश्ती कोच छाया शर्मा, सुभाष भाटिया, पप्पू मेहता, जितेन्द्र राठौड़, इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ के ज़िला अध्यक्ष भीमसिंह भाटी एवं आयोजक ओलम्पिक एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष बलवन्त भाटी की मौजूदगी में किया गया।

    ----------------------------

    आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

    ...तो परेशान न हों, अपना...

    'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

    अपनाइये, एक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

    क्योंकि,

    'जल ही जीवन है'

    'Change Your Mind - Change Your Life'

    जानने के लिए संपर्क करें

    9826809338 या 7470909338 पर
    ----------------------------

    ]]>
    Sun, 28 Aug 2022 23:02:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग स्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी सम्मानित, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुआ आयोजन https://acntimes.com/Players-honored-for-representing-Madhya-Pradesh-in-National-Roller-Skating-Competition https://acntimes.com/Players-honored-for-representing-Madhya-Pradesh-in-National-Roller-Skating-Competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रतलाम रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रोलर स्केटिंग के खिलाड़ियों ने हाथ में तिरंगा थाम बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विनर वर्ल्ड क्लास द्वारा प्रशिक्षित यूसीमास के विद्यार्थी भी हाथ में तिरंगा लेकर पथ संचलन करते दिखे। मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल रहे। मंच पर क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरसी तिवारी, रतलाम रोलर स्केटिंग एसोसिएशन अध्यक्ष रीतेश वोहरा मौजूद थे।

    इस मौके पर विधायक काश्यप ने कहा कि स्केटिंग के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु बेहतर स्थान उपलब्ध कराए जाने के लिए संत कवर राम नगर में पहली स्केटिंग रिंग बन रही है। इससे रतलाम के खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधा मुहैया होगी। आजादी का 75 वां वर्ष मनाने के बाद हमें 100वें वर्ष में पहुंचना है। अगले 25 साल गति के साल होंगे। आज की दुनिया गति से चलना चाहती है। स्केटिंग उसी का उदाहरण है।

    स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

    स्केटिंग की राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करके रतलाम का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को विधायक चेतन्य काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इनमें लक्ष्य वोहरा, तनिष्का दवे, निकुंज सोनी, वरुण राठौर, रूद्र सुरोलिया, मेघा सिंह के साथ ही खेल प्रशिक्षक अब्दुल रशीद खान, मदन गायकवाड़, हार्दिक कुरवरा, प्रदीप पंवार, नरेंद्र राव, वीरेंद्र गुर्जर, रईस खान, भूपेंद्र राठौड़ शामिल रहे। आरंभ में स्वागत भाषण रीतेश वोहरा ने दिया। संचालन जय तलेरा ने किया। आभार नरेंद्र राव ने माना।

    ]]>
    Thu, 18 Aug 2022 16:33:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डॉक्टर, इंजीनियर और स्टूडेंट ने राइफल व पिस्टल से दागी गोलियां, एसपी ने बांटे मैडल, बोले& ऐसे ही शहर का नाम देश व विदेश में करें रोशन https://acntimes.com/District-level-rifle-shooting-competition-organized-in-Ratlam https://acntimes.com/District-level-rifle-shooting-competition-organized-in-Ratlam रतलाम जिला राइफल शूटिंग एसोसिएशन ने किया तीसरी जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

     एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिन हाथों में रोज कलम व औजार होते हैं या मरीजों की नब्ज टटोलते नजर आते हैं, वे हाथ आज राइफल और पिस्टल से खेल रहे थे। अर्जुन की तरह सभी की नजर सिर्फ लक्ष्य पर थी। निशाना सधते ही उंगलियों में हरकत हुई और ट्रिगर दबते चले गए। उनकी राइफल और पिस्टल से गोलियां भी दगीं और लक्ष्य पर लगीं भी लेकिन इसके लिए औरों की तरह उन पर केस दर्ज नहीं हुआ। उन्हें सजा भी नहीं मिली बल्कि मैडल व शाबासी मिली। मैडल और शाबासी जिले के पुलिस कप्तान (एसपी) अभिषेक तिवारी ने दी। उन्होंने कहा- इसी तरह शहर और देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद भी दिया।

    यह नजारा था रतलाम जिला राइफल शूटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीसरी जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता और उसके पुरस्कार वितरण का। स्पर्धा का आयोजन स्टेशन रोड स्थित शूटिंग रेंज पर किया गया था। इसमें जिले के 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया। निशानेबाजी की इस स्पर्धा में स्टूडेंट ने तो हाथ आजमाए ही, डॉक्टर, इंजीनियर, बीमा अधिकारी सहित अन्य ने भी भाग लिया। अलग-अलग कैटेगरी में विजेता रहे खिलाड़ियों को एसपी अभिषेक तिवारी ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल पहनाकर पुरस्कृत किया।

    अच्छा खिलाड़ी वही है जो लगन के साथ नियमित अभ्यास करे व सफलता प्राप्त करे- तिवारी

    इस मौके पर एसपी तिवारी ने कहा कि खिलाड़ी लगन, मेहनत व फोकस कर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसके आधार पर वे शहर का नाम देश तथा विदेश में रोशन कर सकते हैं। अच्छा खिलाड़ी वही है जो लगन के साथ नियमित अभ्यास करे और सफलता प्राप्त करे। आयोजन को एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सेठिया और सचिव उमंग सेठिया ने भी संबोधित किया। एसपी तिवारी ने पत्रकार राकेश पोरवाल, रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के कोच मोहितराज सिंह सांखला व एएसपी शूटिंग क्लब के वैभवसिंह जादौन को स्मृतिचिह्न प्रदान किए। संचालन सचिव उमंग पोरवाल ने किया। आभार राकेश पोरवाल ने माना। 

    किस कैटेगरी में कौन बना विजेता

    पीप साइट एयर राइफल शूटिंग

    • पुरुष कैटेगरी में रणवीर मेव (10) ने सब यूथ, यूथ, जूनियर व सीनियर कैटेगरी में सभी शूटरों को हराकर गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
    • सब यूथ कैटेगरी में युधर्वप्रताप सिंह एएसपी शूटिंग क्लब ने रजत पदक और वैदिक टांक ने कांस्य पदक जीता।
    • यूथ, जूनियर व सीनियर कैटेगरी में ध्रुवराज सिंह सिसौदिया ने रजत पदक और राजवीर सिंह राठौर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
    • आईएसएसएफ कैटेगरी में मृत्युंजय सिंह राठौर ने स्वर्ण पदक जीता। 

    एयर पिस्टल शूटिंग

    • सब यूथ, यूथ और जूनियर कैटेगरी में सारांश राठौड़ ने स्वर्ण तो ऋषभ चावड़ा ने यूथ व जूनियर कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया।
    • सीनियर मैन कैटेगरी में डॉ. मनन व्यास ने स्वर्ण पदक, उम्मेद सिंह ने रजत पदक और रविराज सिंह राठौड़ ने कांस्य पदक जीता।
    • महिला कैटेगरी में श्रव्या सोनी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
    ]]>
    Thu, 28 Jul 2022 17:03:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा प्रायोजित ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के पंजीयन शुरू, क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में होगा आयोजन https://acntimes.com/Registration-for-online-sports-knowledge-exam-sponsored-by-Chetanya-Kashyap-Foundation-started https://acntimes.com/Registration-for-online-sports-knowledge-exam-sponsored-by-Chetanya-Kashyap-Foundation-started एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की सहभागिता से होगा। ऑनलाइन स्पर्धा के पंजीयन की शुरुआत दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सिद्धार्थ काश्यप की उपस्थिति में हुई।


    क्रीड़ा भारती के इस उपक्रम का उद्देश्य खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का लगातार आयोजन हो रहा है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष गोपाल सेनी एवं महामंत्री राज चौधरी भी उपस्थित थे। खिलाड़ियों द्वारा केंद्रीय खेल मंत्री के समक्ष मलखम्भ और रस्सीकूद का प्रदर्शन किया गया।

    ]]>
    Mon, 25 Jul 2022 23:50:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में खुला खेलो इंडिया मिनी रेस्लिंग सेंटर, 40 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण के लिए हुआ चयन, नेहरू स्टेडियम में करा सकते हैं पंजीयन https://acntimes.com/Khelo-India-Mini-Wrestling-Center-opened-in-Ratlam-40-players-selected-for-training-can-be-registered-at-Nehru-Stadium https://acntimes.com/Khelo-India-Mini-Wrestling-Center-opened-in-Ratlam-40-players-selected-for-training-can-be-registered-at-Nehru-Stadium भारत सरकार ने मप्र के 4 स्थानों का हुआ चयन, रतलाम में एक प्रशिक्षक की हुई नियुक्ति

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया के तहत रतलाम का चयन मिनी रेस्लिंग सेंटर की स्थापना के लिए चयन किया गया है। यह सेंटर स्थानीय नेहरू स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इसका लाभ लेने के लिए सेंटर पर ही रजिस्ट्रेशन करवाना होंगे।

    भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया प्रोजेक्ट के तहत दो साल पहले पूर्व चैम्पियन और मेडलिस्ट खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग खेलों हेतु स्मॉल सेंटर स्थापित करने हेतु वैकेंसी निकाली गई थी। इसके लिए रतलाम से बलवंत भाटी द्वार आवेदन किया गया था। इसके अलावा उन्होंने निरंतर प्रयास किए। भारत सरकार द्वारा हाल ही में मप्र में चार स्माल सेंटर स्थापित करने का निर्णय मप्र खेल युवक कल्याण विभाग को अनुमति दी गई। इसमें एक स्थान रतलाम है।

    बलवंत भाटी ने बताया रतलाम में स्थानीय नेहरू स्टेडियम में सेंटर स्थापित किया गया है। इसके लिए खेल एवं युवक कल्याण विभाग भोपाल द्वारा एक कोच की नियुक्ति भी की जा चुकी है और उन्होंने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने भी शुरू कर दिया है। भाटी के अनुसार पहलवानी करने के इच्छुक बालक-बालिकाएं स्टेडियम में रिजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

    20 बालक व 20 बालिकाओं का हुआ चयन

    जिला खेल अधिकारी रूबिका देवांग ने बताया स्माल सेंटर में गत 14 एवं 15 जुलाई को टैलेंट सर्क का आयोजन किया गया था। इसमें 20 बालक तथा 20 बालिकाओं का चोयन किया गया। इन्हें रोज सुबह-शाम को प्रशिक्षण देकर प्रैक्टिस करवाई जाएगी। सभी चयनित खिलाड़ियों के नाम भोपाल भेज दिए गए। सभी बच्चों को समय-समय पर शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

    ]]>
    Tue, 19 Jul 2022 21:50:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    क्रीड़ा भारती की अखिल भारतीय चिंतन बैठक जयपुर में, 25 प्रांतों के 50 से अधिक प्रतिनिधि ले रहे भाग https://acntimes.com/All-India-contemplation-meeting-of-Krida-Bharti-in-Jaipur-more-than-50-representatives-from-25-provinces-are-participating https://acntimes.com/All-India-contemplation-meeting-of-Krida-Bharti-in-Jaipur-more-than-50-representatives-from-25-provinces-are-participating एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती की तीन दिवसीय अखिल भारतीय चिंतन बैठक जयपुर में आयोजित की गई है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सैनी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप तथा राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    15 से 17 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय बैठक में क्राड़ी भारती के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श हो रहा है। बैठक में क्रीड़ा भारती के 25 प्रांतों के 50 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे है। बैठक का समापन रविवार को होगा।

    ]]>
    Sat, 16 Jul 2022 21:55:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दुनिया में सर्वाधिक 10868 रन बनाने वाली मिताली का 23 साल का राज खत्म, सर्वाधिक 5 विश्वकप में भारत के लिए किया प्रदर्शन   https://acntimes.com/Mithali-Raj-who-scored-10868-runs-retired-from-cricket-performed-for-India-in-most-5-World-Cups https://acntimes.com/Mithali-Raj-who-scored-10868-runs-retired-from-cricket-performed-for-India-in-most-5-World-Cups भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज ने क्रिकेट से सन्यास लेने का किया ऐलान 

    एसीएन टाइम्स @ डेस्क । महिला क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा 10868 रन बनाने वाली मिताली राज ने क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 26 जून 1999 में भारतीय टीम में  डेब्यू करने वाली मिताली का महिला क्रिकेट में 23 साल का राज खत्म हो गया। उन्होंने टी-20 के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से साझा की। उन्होंने लोगों के मिले प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद दिया है। टी-20 की श्रीलंका के खिलाफ इसी माह होने वाली सीरीज की कप्तानी अब हरमनप्रीत कौर करेंगी।

    मिताली राज ने ट्वीट कर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट के साथ एक पत्र भी संलग्न किया। उन्होंने अब अपनी सेकंड इनिंग्स पर ध्यान देने की बात कह हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी सेकंड इनिंग्स होगी क्या। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है, कि, 'भारतीय नीली जर्सी पहनने के लिए मैंने एक छोटी बच्ची की तरह शुरुआत की थी क्योंकि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान है। इस यात्रा में मैंने अच्छा और बुरा सब देखा है। हर एक घटना ने मुझे कुछ नया सिखाया है। यह 23 साल मेरे लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण, सुखद और परिपूर्ण रहे हैं। सभी यात्राओं की तरह इसे भी खत्म होना था। मैं आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले रही हूं।'

    भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुनहरा, टीम योग्य और हुनरमंद युवा खिलाड़ियों के हाथ में

    मिताली ने आगे लिखा, कि- 'मैंने जब भी मैदान पर कदम रखा, हमेशा अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की। मेरा इरादा हमेशा भारत को जिताने का रहा। मैं तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने के लिए मिले हर मौके को अपने साथ संजोकर रखूंगी। मैं महसूस करती हूं कि मेरे करियर को समाप्त करने का यह सही समय है। भारतीय टीम योग्य और हुनरमंद युवा खिलाड़ियों के हाथों में है। भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुनहरा है। मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर बीसीसीआई और जय शाह सर से मिले समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगी।

    एक यात्रा खत्म, दूसरी शुरू करने का ऐलान भी

    मिताली ने बताया कि- इतने सालों तक भारतीय टीम की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इसने मुझे एक बेहतर इंसान के रूप में ढाला है। मैं उम्मीद करती हूं कि इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट को भी एक बेहतर रूप मिला होगा। यह यात्रा यहां खत्म होती है लेकिन एक नई यात्रा शुरू होगी। मैं इस खेल में बने रहना चाहती हूं। मैं इस खेल से प्यार करती हूं। मुझे भारत और पूरी दुनिया में महिला क्रिकेट की बढ़ोत्तरी के लिए योगदान देने में खुशी होगी। मेरे सभी फैंस का बहुत धन्यवाद।' आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।

    39 वर्षीय मिताली ने क्रिकेट में ऐसे किया राज 

    39 वर्षीय क्रिकेटर मिताली के राज की बात करें तो वे टीम इंडिया में 26 जून 1999 को शामिल हुईं थी। 23 साल से भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 10 हजार 868 रनों का स्कोर खड़ा किया जो। वर्ष 2000 में भारत के लिए पहला विश्व कप खेलने वाली मिताली ने 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 में भी टीम इंडिया के खेला। सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने के मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेब्बी हॉकली और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स तक को पीछे छोड़ दिया। महिला क्रिकेटरों में मिताली के बाद झूलन गोस्वामी ही हैं जिन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा विश्व कप खेले। उन्होंने पांच विश्व कप खेले। मिताली के अलावा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही हैं जिन्होंने सर्वाधिक 6 विश्व कप में प्रदर्शन किया।

    ]]>
    Thu, 09 Jun 2022 18:01:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जिला स्तरीय सब जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बोधि इंटरनेशनल व बालिका में नोबल इंटरनेशनल एकेडमी की टीम बनी विजेता https://acntimes.com/Bodhi-International-and-Noble-International-Academy-teams-were-winners-in-district-level-sub-junior-softball-competition https://acntimes.com/Bodhi-International-and-Noble-International-Academy-teams-were-winners-in-district-level-sub-junior-softball-competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला स्तरीय सब जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय बोधि इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। आयोजन रतलाम जिला सॉफ्टबॉल संघ एवं आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में हुआ। इसमें बालक वर्ग में बोधि इंटरनेशनल स्कूल और बालिका वर्ग में नोबल इंटरनेशनल एकेडमी की टीमें विजेता रहीं।

    प्रतियोगिता में बोधि इंटरनेशनल स्कूल में बोधि इंटरनेशनल स्कूल, नोबल इंटरनेशनल एकेडमी, जैन पब्लिक स्कूल, रतलाम पब्लिक स्कूल, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी सहित अन्य संस्थाओं के 120 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान बोधि इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय स्थान जैन पब्लिक स्कूल और तृतीय नोबल इंटरनेशनल एकेडमी रही। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नोबल इंटरनेशनल एकेडमी एवं द्वितीय बोधि इंटरनेशनल स्कूल रहा।

    इन्होंने वितरित किए पुरस्कार

    स्पर्धा के बाद समापन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि बोधि इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य डॉली चौहान थीं। प्राचार्य चौहान ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वचन प्रदान कर हमेशा खेल भावना के साथ ही खेलने का आह्वान किया।

    7 व 8 मई को होगी राज्य स्तरीय स्पर्धा

    प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कोच निमित शर्मा, रेणुका डोडिया, यशस्वी राव, बबलू सिसौदिया ने निभाई। अकादमी के अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह ठाकुर और विरेंद्र गुर्जर ने बताया प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 7 व 8 मई को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रतलाम जिले का प्रिनिधित्व करेंगे।

    ]]>
    Fri, 29 Apr 2022 23:43:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाकर रतलाम का नाम रोशन करें, खेल हर व्यक्ति के जीवन में जरूरी & विधायक काश्यप https://acntimes.com/MLA-Trophy-Players-should-illuminate-the-name-of-Ratlam-by-showing-their-talent-MLA-Kashyap https://acntimes.com/MLA-Trophy-Players-should-illuminate-the-name-of-Ratlam-by-showing-their-talent-MLA-Kashyap रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने किया विधायक ट्रॉफी स्पर्धा का शुरू, कबड्डी और एथलेटिक्स स्पर्धाएं होंगी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा अनुरूप क्षेत्रीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें शहर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रतलाम का नाम रोशन करें।

    यह बात रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर विधायक ट्रॉफी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कही। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की कबड्डी एवं एथलेटिक्स स्पर्धाएं होंगी। काश्यप ने कहा कि प्रदेश में 4 वर्ष पूर्व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक ट्रॉफी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी, लेकिन कोरोना काल में ये प्रतियोगिताएं नहीं हो सकीं। इस वर्ष फिर से यह शुरुआत हुई है। इससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों की देख-रेख में अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेल हर व्यक्ति के जीवन आवश्यक है। इनसे शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से मनुष्य सुदृढ़ एवं अनुशासित होता है।

    खेल संगठनों ने किया खेल को बढ़ावा देने के लिए अभिनंदन

    विधायक काश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी एवं एथलेटिक्स स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल संगठनों ने शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल संगठनों की ओर से प्रकाश व्यास, राकेश शर्मा, भूपेन्द्रसिंह, रवि पंवार, देवराज यादव और विधायक काश्यप का अभिनंदन भी किया। शुभारंभ समारोह में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन, जिला खेल अधिकारी रूबिका दीवान व क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत रूपेन्द्र परसराम, अमितसिंह राजपूत, निर्मला डामोर, राशिद खान एवं प्रकाश बर्फे आदि ने किया। संचालन खेल प्रशिक्षक आर. सी. तिवारी ने किया। आभार जितेन्द्र धूलिया ने माना।

    ]]>
    Sun, 27 Mar 2022 20:15:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दो दिवसीय विधायक ट्रॉफी स्पर्धा का शुभारंभ 27 मार्च को, कबड्डी व एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन https://acntimes.com/Two-day-MLA-Trophy-competition-will-start-on-March-27 https://acntimes.com/Two-day-MLA-Trophy-competition-will-start-on-March-27 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में 27 एवं 28 मार्च को विधायक ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन म.प्र. शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मंशा अनुसार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 27 मार्च को होगा।

    ( चेतन्य काश्यप, विधायक- रतलाम शहर )

    प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 मार्च को सुबह 9.30 बजे शहर विधायक चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर होगा। इसमें महिला एवं पुरुष वर्ग में कबड्डी एवं एथेलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होगी।

    स्पर्धा में शहर विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं दल को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी प्रतियोगिता हेतु अपने पंजीयन के लिए खेल प्रशिक्षक अनुज शर्मा एवं जितेन्द्र धुलिया से संपर्क कर सकते है

    ]]>
    Sat, 26 Mar 2022 18:45:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के 2 वरिष्ठ खिलाड़ी 8वीं वेस्ट जोन सॉफ्टबाल सीनियर स्पर्धा के लिए चयनित, 26 से 28 मार्च तक होगी स्पर्धा https://acntimes.com/2-senior-players-of-Ayushman-Sports-Academy-selected-for-8th-West-Zone-softball-senior-event https://acntimes.com/2-senior-players-of-Ayushman-Sports-Academy-selected-for-8th-West-Zone-softball-senior-event एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 8वीं वेस्ट जोन सॉफ्टबाल सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 मार्च तक शाजापुर में होगा। इसके लिए आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के 2 वरिष्ठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

    आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह ठाकुर और संस्थापक वीरेंद्र गुर्जर ने बताया प्रतियोगिता में रतलाम के निमित शर्मा और रेणुका डोडिया का चयन मध्यप्रदेश की टीम के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी आर. सी. तिवारी, अश्विनी शर्मा, महेंद्र सोलंकी, अशोक व्यास, महेंद्र शुक्ला, अनुज शर्मा, अमितसिंह राजपूत, अर्पित कुमावत, गौरव मेहता, रईस खान, श्रवण पंड्या, ललिता चौहान, राहुल परमार, अशोक धाकड़, शुभम तलोदिया, महेंद्र पंवार, अजय तलवाड़िया आदि ने शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    ]]>
    Fri, 25 Mar 2022 23:30:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के स्पार्टन फुटबाल क्लब ने निम्बाहेड़ा में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में 1&0 से हासिल की जीत, खुशी से झूम उठे खिलाड़ी, देखें वीडियो https://acntimes.com/Ratlams-Spartan-Football-Club-won-1-0-in-the-final-of-the-football-tournament-held-in-Nimbahera https://acntimes.com/Ratlams-Spartan-Football-Club-won-1-0-in-the-final-of-the-football-tournament-held-in-Nimbahera एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के स्पार्टन फुटबॉल क्लब ने निम्बाहेड़ा में आयोजित एक स्पर्धा में जीत हासिल की। टीम ने इसका जश्न झूमते हुए मनाया। इस सफलता में कोच रफीकउद्दीन की मेहनत महत्वपूर्ण रही।

    राजस्थान के निम्बाहेड़ा में7 साइडर नाइट फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसके फाइनल मुकाबले में रतलाम के स्पार्टन फुटबाल क्लब ने निम्बाहेड़ा फुटबाल क्लब की टीम को 1-0 से पराजित कर खिताब जीत लिया। टीम को सफलता दिलाने में कोच रफीकउद्दीन का अऩुभव और प्रशिक्षण काम आया। टीम को मिली सफलता पर कोच रफीकउद्दीन और सोहेब शेख के नेतृत्व में पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया।

    ]]>
    Wed, 23 Mar 2022 23:07:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में खेल&खिलाड़ियों का ऐसा हाल : सरकार के पास जिस दिव्यांग खिलाड़ी अब्दुल के लिए सुविधा है ना ही स्कॉलरशिप उसे पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने ऐसे दिया सम्मान https://acntimes.com/The-Paralympic-Committee-of-India-honored-the-disabled-player-Abdul-with-the-government-nor-did-he-have-a-scholarship https://acntimes.com/The-Paralympic-Committee-of-India-honored-the-disabled-player-Abdul-with-the-government-nor-did-he-have-a-scholarship उदयपर में 25 मार्च से होने वाली 21वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता के आमंत्रण-कार्ड पर छापे अब्दुल के फोटो

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 21वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता 25 मार्च से उदयपुर में होगी। इसमें देशभर के 400 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवाएंगे। ऐसा ही एक नायाब खिलाड़ी हमारे रतलाम में भी है जिसे आयोजकों ने खास तौर पर सम्मान दिया है। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा छपवाए गए आमंत्रण-पत्र हमारे जादुई तैराक अब्दुल कादिर का फोटो प्रकाशित किया है जो रतलाम और प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। हालांकि मप्र सरकार और स्थानीय जिम्मेदारों के पास अब्दुल को देने के लिए न तो प्रैक्टिस जैसी मूलभूत सुविधा है और ना ही स्कॉलरशिप।

    हम आज मप्र के खिलाड़ियों की नीयति के दो पक्ष बता रहे हैं। एक पक्ष उजला है तो एक काला। यूं तो प्रदेश में ज्यादातर खिलाड़ियों की स्थिति सुविधा और संसाधन के मामले में अच्छी हीं लेकिन यहां हम एक ही ताजा उदाहरण के माध्यम स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। सबसे पहले उजले पक्ष की बात होगी क्योंकि हमें सकारात्मक रहना सिखाया गया है और हम नहीं चाहते कि काले पक्ष की छाया अपनी प्रतिभा के दम पर लोहा मनवा रहे हमारे खिलाड़ियों के मन-मस्तिष्क पर पड़े।

    उजला पक्ष : हमारे अब्दुल कादिर को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

    ये है बात उस अब्दुल कादिर की जिसके दोनों हाथ नहीं हैं लेकिन जब वह तैरता है तो अच्छे-अच्छे तैराक भी दातों तले उंगली दबा लेते हैं और देखने वाले भी हतप्रभ रहजाते हैं। अब्दुल के दोनों हाथ भोपाल में हुए एक हादसे के दौरान हाईटेंशन लाइन से छू जाने से बुरी तरह झुलस गए थे। नतीजतन उसके दोनों हाथों को कंधे से काट कर अलग करना पड़ा। किसी के हाथ की एक उंगली में मामूली चोट भी आ जाए तो कई काम प्रभावित हो जाते हैं वहीं दोनों हाथ गंवाने के बाद भी अब्दुल ने राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैराकी में चमत्कारिक प्रदर्शन कर ना सिर्फ अवॉर्ड जीते बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों और बच्चों के लिए यह एक आइकॉन भी बन गया। उसकी इसी प्रतिभा, हौसले और जज्बे को सम्मान देते हुए पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने 21वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी स्पर्धा के आमंत्रण-पत्र में दो-दो फोटो प्रकाशित किए हैं। एक फोटो आमंत्रण पत्र पर और एक उसके कवर पर प्रकाशित किया गया है जो दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रेरित कर रहा है।

    25 मार्च को होना है राष्ट्रीय स्पर्धा : अब्दुल कादिर के प्रशिक्षक राजा राठौड़ के अनुसार 21वीं राष्ट्रीय पैरालंपिक तैराक प्रतियोगिता 25 मार्च को सुबह 11.30 बजे तरणताल महाराणा प्रताप खेलगांव उदयपुर (राजस्थान) में शुरू होगी। समापन 27 मार्च को सुबह 11.30 बजे होगा। स्पर्धा के मुख्य आयोजक नारायण सेवा संस्थान उदयपुर और सह-प्रायोजक महाराणा प्रताप खेलगांव सोसायटी उदयपुर हैं। स्पर्धा में श्रवण बाधित, प्रज्ञाचक्षु, बौद्धिक अक्षम, अंग विहीन 400 से ज्यादा खिलाड़ी किस्मत आजमाएंगे। अब्दुल कादिर और आमंत्रण-पत्र पर छपा उसका फोटो इन सभी दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल साबित हो रहा है।

     काला पक्ष : तैराकी की प्रैक्टिस के लिए स्वीमिंग पूल जैसी सुविधा भी नहीं उपलब्ध

    जिस अब्दुल कादिर को पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने इतना बड़ा सम्मान दिया है और जिसमें उसे दिव्यांग बच्चों का ऑइकन नजर आया उसके लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय जिम्मेदारी मूलभूत सुविधा तक मुहैया नहीं करा पा रहे हैं। स्थानीय जिम्मेदारों से सुविधाओं के बजाय सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहते हैं। रतलाम में नगर निगम का स्वीमिंग पूल बंद होने से उसे प्रैक्टिस के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इस समस्या की ओर गत 5 मार्च को रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से अब्दुल कादिर के प्रशिक्षक राजा राठौड़ ने निवेदन किया था। कलेक्टर ने उसी समय मौके पर मौजूद नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया को निर्देशित किया। बावजूद कोई हल नहीं निकला। नतीजतन अब्दुल को पिछले दिनों आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एक स्पर्धा के लिए उसे ग्वालियर जाकर प्रैक्टिस करना पड़ी थी। ऐसा पहले भी हो चुका है। तैराकी की प्रैक्टिस के लिए स्वीमिंग पूल की सुविधा तो दूर, प्रदेश सरकार और खेल एवं युवक कल्याण विभाग के पास उसे देने के लिए स्कॉलरशिप तक नहीं है।

    ]]>
    Wed, 23 Mar 2022 12:16:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल चेतना मेला 10 से 12 जनवरी तक, 17 प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं होंगी, मलखम्ब पिरामिड का प्रदर्शन होगा शामिल https://acntimes.com/Khel-Chetna-Mela-from-January-10-display-of-Malkhamb-Pyramid-will-be-included https://acntimes.com/Khel-Chetna-Mela-from-January-10-display-of-Malkhamb-Pyramid-will-be-included एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 10 से 12 जनवरी 2022 तक खेल चेतना मेला का आयोजन किया जाएगा। इस बार खेला मेला में 17 प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। मलखम्ब की स्पर्धा में पिरामिड़ का प्रदर्शन भी शामिल किया जाएगा।

    खेल चेतना मेला की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की मंगलवार को बैठक सम्पन्न हुई। इसमें खेल सलाहकार एवं संयोजकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिये की जाने वाली तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष व सलाहकार डॉ. गोपाल मजावदिया ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की वजह से खेल चेतना मेला का आयोजन बाधित हुआ था, लेकिन 1 वर्ष के अंतराल के बाद ही खेलों के प्रति वातावरण बनाने का यह सिलसिला पुनः आरम्भ हो रहा है। इस बार मेले में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता का प्रयास हो, क्योंकि खेल ही स्वस्थ्य शरीर एवं मस्तिष्क का निर्माण करते हैं।

    अधिक से अधिक खिलाड़ियों से भाग लेने का किया आह्वान

    क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप इसी संकल्प के साथ बच्चो को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन करते हैं। आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने खेल चेतना मेला के तहत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने खेल संयोजको के साथ तैयारी के लिए किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने शहर के विभिन्न मैदानों पर आयोजित प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को लाने का आह्वान किया।

    ये रहे मौजूद

    अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, अश्विनी शर्मा, गुलाम मोहम्मद, पप्पू मेहता, आर. सी.तिवारी, प्रकाश व्यास, राकेश शर्मा, अखिलेश गुप्ता, हरीश चांदवानी, जगदीश श्रीवास्वत, मनीष जोशी, राजा राठौड़, सुनील जैन, दिनेश शर्मा, प्रद्युमन मजावदिया, बबलू तिवारी, अभिषेक गुप्ता, जितेंद्रसिंह राणावत, रितेश वोहरा, उमंग पोरवाल आदि।

    ]]>
    Tue, 21 Dec 2021 23:16:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अंतर जिला स्कूल योग प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 120 विद्यार्थियों ने किया योग https://acntimes.com/120-students-of-16-schools-won-prizes-by-participating-in-yoga-competition https://acntimes.com/120-students-of-16-schools-won-prizes-by-participating-in-yoga-competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला योग संघ द्वारा जिला स्तरीय अंतर विद्यालयीन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के 120 विद्यार्थियों ने योग का प्रदर्शन किया।

    मुख्य अतिथि रामचंद्र तिवारी (जिला क्रीड़ा अधिकारी) थे। अध्यक्षता दीपेंद्र सिंह ठाकुर (चेयरमैन जिला खेल संघ) ने की। विशिष्ट अतिथि मयंक झालानी (उप प्राचार्य- रतलाम पब्लिक स्कूल), अनूप शर्मा (प्राचार्य नोबल इंटरनेशनल एकेडमी) एवं शिक्षक राकेश नागदा थे। अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l

    अतिथियों का स्वागत अमित सिंह राजपूत, गौरव मेहता, अर्पित कुमावत,ललिता चौहान, निमित्त शर्मा, राहुल परमार, शुभम जलोदिया, मदन रायकवार, योगेश शर्मा ने किया। संचालन दुर्गाशंकर मोयल ने किया। आभार वीरेंद्र गुर्जर ने माना

    ]]>
    Sun, 28 Nov 2021 18:07:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MLA Welcomed the Players : राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चयन स्पर्धा में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों से विधायक काश्यप बोले& अगली सदी में कई खेल रोलर स्केटिंग आधारित होंगे https://acntimes.com/mla-chetanya-kashyap-welcomed-the-players https://acntimes.com/mla-chetanya-kashyap-welcomed-the-players

    खिलाड़ियों और परिवारों ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए किया विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन

    रतलाम @ एसीएन टाइम्स . इन्दौर में आयोजित हुई 59वीं स्टेट रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया चयन प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे रतलाम के खिलाड़ियों का विधायक चेतन्य काश्यप ने (MLA Welcomed the Players) सम्मान किया। स्पर्धा में 7 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 7 ने रजत एवं 7 ने कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों और उनके परिवारों ने रतलाम में रोलर स्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए विधायक काश्यप का अभिनंदन भी किया।

    विधायक काश्यप ने इस अवसर पर कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। रोलर स्केटिंग के विकास को देखते हुए लगता है कि रतलाम में जल्द ही यह खेल नए आयाम स्थापित करेगा। इस खेल में गति है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि गति ही शक्ति है। वर्तमान में कई तरह के खेल में रोलर स्केटिंग के प्रयोग आरंभ हो गए हैं जिससे भविष्य में कई खेल रोलर स्केटिंग आधारित होंगे।

    mla welcomed the players
    MLA Welcomed the Players

    उन्होंने कहा कि खेल नियमित होना चाहिए जिस प्रकार बच्चे नियमित अध्ययन करते हैं और परीक्षा देकर उत्तीर्ण होते हैं। उसी प्रकार खेल भी होने चाहिए। इस कार्य में माता पिता की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। रतलाम में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को मैदान पर लाने के उद्देश्य से खेल चेतना मेला आयोजित किया गया था। पिछले वर्ष इसमें रोलर स्केटिंग भी शामिल हुआ है। इससे यह खेल अवश्य रतलाम का गौरव बढ़ाएगा।

    2012 में रतलाम में हुई थी स्पर्धा, 320 बच्चों ने लिया था भाग

    खेल संयोजक रितेश वोरा ने बताया वर्ष 2012 में रतलाम में रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें 320 बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक काश्यप ने स्केटिंग रिंग बनाने की घोषणा की थी और बिरियाखेड़ी में अब तक स्केटिंग रिंग का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। खेल चेतना मेला में गत वर्ष रोलर स्केटिंग शामिल किए जाने पर प्रतियोगिता में 217 बच्चों ने भाग लिया। खेल को बढ़ावा देने के प्रयास इसी तरह होते रहे तो एक दिन रतलाम के खिलाड़ी मध्यप्रदेश के लिए नेशनल मेडल जीत कर (MLA Welcomed the Players) आएंगे। संचालन कोच नरेन्द्र राव ने किया। आभार डॉ. ओनिल सर्राफ ने माना।

    आयोजन में ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर रोलर स्केटिंग कोच नरेन्द्र राव, रितेश वोर, प्रिंस सोनी, राजू सुरोलिया, रूपेश जैन, विराग भंडारी, प्रीत गोयल, रवि सोनी, कैलाश सोनी, सपना सोनी, दीपिका सोनी, नम्रता पटेल, ग्रीष्मा दवे, प्रियंका सोनी, आशी शर्राफ, प्रांजल जैन, तनिष्का दवे, शनाया ठक्कर, रूही सोनी, लक्ष्य व्होरा, निकुंज सोनी, रूद्र सुरोलिया, वरूण राठोड़, सौम्य जैन, कबीर पटेल, प्रखर सोनी, अभिमन्यु जैन, यशस्वीर सर्राफ, दक्ष वासन, देवेश गेहलोत, वेदांत भालमे आदि मौजूद थे।

    ]]>
    Fri, 19 Nov 2021 14:21:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Khel Chetna Mela Announced : चेतन्य काश्यप फाउंडेशन 10 से 12 जनवरी तक करेगा खेल चेतना मेले का आयोजन https://acntimes.com/khel-chetna-mela-announced-chetanya-kashyap-foundation-will-organize-from-10-to-12-january https://acntimes.com/khel-chetna-mela-announced-chetanya-kashyap-foundation-will-organize-from-10-to-12-january

    खेल सलाहकार और संयोजकों के दीप मिलन समारोह में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के अध्यक्ष ने किया ऐलान 

    रतलाम @ एसीएन टाइम्स . चेतन्य काश्यप फ़ाउंडेशन अगले वर्ष खेल चेतना मेले (Khel Chetna Mela Announced) का आयोजन करेगा। यह 10 से 12 जनवरी तक होगा। इसमें 17 प्रकार के खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।

    यह घोषणा फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने की। वे खेल सलाहकार और संयोजकों के दीप मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण खेल चेतना मेला  का आयोजन वर्ष 2021 में प्रभावित हुआ। अब देश में सौ करोड़ लोगों के टीकाकरण के बाद कोरोना महामारी बहुत हद तक नियंत्रण में आ चुकी। सभी सामान्य गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। इसलिए खेल चेतना मेला (Khel Chetna Mela Announced) का आयोजन परंपरा अनुसार किया जाएगा।

    विद्यार्थियों को खेलों का पूर्वाभ्यास कराने का किया आह्वान

    रतलाम शहर के विधायक चेतन्य काश्यप ने खेल सलाहकारों और संयोजकगण से कहा कि खेल चेतना मेला से पूर्व अपने संगठनों के माध्यम से खेल चेतना मेला के पूर्वाभ्यास के लिए विद्यार्थियों की स्पर्धाएँ आयोजित कराएं। इससे खेलों के प्रति वातावरण बनेगा और अधिक से अधिक बच्चों को मैदान पर लाने का खेल चेतना मेला का उद्देश्य भी पूरा होगा। इससे बच्चे स्वस्थ भी रहेंगे। उन्होंने खेल मेले की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। आरम्भ में समारोह को क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने संबोधित किया।

    खेलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए काश्यप का किया सम्मान

    इस अवसर पर  खेलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने पर खेल सलाहकार और संयोजकगण द्वारा विधायक काश्यप का सम्मान किया गया। संचालन खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने किया। आभार सह सचिव अजीत छाबड़ा ने माना। मप्र बास्केट बॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुशील अजमेरा, सिद्धार्थ काश्यप, खेल सलाहकार, खेल संयोजक एवं सह संयोजकगण उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sun, 07 Nov 2021 23:47:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    District Executive constituted : एमेच्योर थ्रो बॉल एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन, दीपेंद्र ठाकुर अध्यक्ष और राकेश शर्मा सचिव बने https://acntimes.com/district-executive-constituted-of-amateur-throw-ball-association https://acntimes.com/district-executive-constituted-of-amateur-throw-ball-association

    रतलाम @ एसीएन टाइम्स . एमेच्योर थ्रो बॉल एसोसिएशन जिला रतलाम का गठन (District Executive constituted) किया गया। इसमें दीपेंद्र सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष और राकेश शर्मा को जिला सचिव नियुक्त किया गया।

    बड़बड़ रोड स्थित थ्रो बॉल एसोसिएशन के कार्यालय पर एमेच्योर थ्रो बॉल एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी गठित करने को लेकर चर्चा की गई। मध्य प्रदेश एमेच्योर थ्रो बॉल एसोसिएशन के सचिव इब्राहिम खान ने रतलाम जिले की इकाई का गठन किया। जिला सचिव राकेश शर्मा ने बताया आगामी माह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के में हिस्सा लेंगेl

    ये शामिल हैं कार्यकारिणी में

    जिला अध्यक्ष :- दीपेंद्र सिंह ठाकुर,
    जिला सचिव :- राकेश शर्मा,
    उपाध्यक्ष :- अनुज शर्मा, संजय शर्मा, राहुल वर्मा, शंकरलाल मालवीय, वीरेंद्र गुर्जर
    कोषाध्यक्ष :- दुर्गाशंकर मोयल
    सह सचिव :- निमित्त शर्मा, ललिता चौहान
    मीडिया प्रभारी :- राहुल परमार एवं अतुल वर्मा

    कार्यकारिणी में ये हैं शामिल

    महेंद्र शुक्ला, अर्पित कुमावत, सूर्यवीर सिंह, प्रदीप ठाकुर, अजय प्रजापत।

    ]]>
    Wed, 20 Oct 2021 17:01:11 +0530 Niraj Kumar Shukla