WWW.ACNTIMES.COM & : परिवहन https://acntimes.com/rss/category/Travel WWW.ACNTIMES.COM & : परिवहन en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA रतलाम विधायक की सांसदों से की इन्दौर&नीमच के बीच फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस की तरह हाई स्पीड सिटिंग ट्रेन चलवाने की मांग https://acntimes.com/Ratlam-MLA-demands-from-MPs-to-run-high-speed-seating-train-like-Flying-Rani-Express-between-Indore-Neemuch https://acntimes.com/Ratlam-MLA-demands-from-MPs-to-run-high-speed-seating-train-like-Flying-Rani-Express-between-Indore-Neemuch फ्रीगंज क्षेत्र में रेलवे स्टेशन का एक और प्रवेश द्वार बनाने की भी आवश्यकता जताई ताकि बार-बार न लगे जाम

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर विधायक चेतन्य काश्यप (Chetanya kashyap ) ने इन्दौर-नीमच (Indore-Neemuch) के बीच फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस (Flying Rani Express Train) की तरह हाई स्पीड सिटिंग ट्रेन (High Speed ​​Seating Train) चलाने की मांग की है। उनके अनुसार रतलाम सांसद गुमानसिंह डामोर (Guman Singh Damor) से इस संबंध में चर्चा हुई है। इससे पूर्व मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता (Sudir Gupta) से भी चर्चा हो चुकी है। हाई स्पीड सीटिंग ट्रेन चलाने पर पूरे क्षेत्र के व्यवसायी एवं आमजन लाभान्वित होंगे। रतलाम, इन्दौर-नीमच के बीच का प्रमुख केन्द्र है। इसलिए काश्यप ने रतलाम स्टेशन के विकास हेतु भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

विधायक काश्यप ने बताया कि रतलाम स्टेशन पश्चिम रेलवे का प्रमुख जंक्शन रहा है। सात प्लेटफॉर्म बनने के बाद इसका काफी विस्तार हो चुका है। जावरा रोड़ पर महावीर नगर तरफ कंटेनर डिपो हटने के बाद काफी भूमि उपलब्ध हुई है। इसलिए उस क्षेत्र में स्टेशन का एक प्रवेश द्वार बनना चाहिए। इसी प्रकार माल गोदाम के स्थानान्तरण पश्चात फ्रीगंज में भी आवश्यकतानुसार मकानों का अधिग्रहण कर वैकल्पिक मार्ग बनाया जाना चाहिए, क्योंकि वर्तमान में सिर्फ महात्मा गांधी मार्ग ही स्टेशन तक का पहुंच मार्ग है। इस मार्ग पर कई बार जाम की स्थितियां बनती रहती है।

रतलाम-खंडवा के बीच गेज परिवर्तन होने से दक्षिण भारत से जुड़ जाएगा रतलाम

काश्यप के अनुसार रतलाम-खंडवा के बीच गेज परिवर्तन का कार्य चल रहा है। इन्दौर तक दोहरीकरण का कार्य भी होने वाला है। ऐसी स्थिति में रतलाम आगामी दिनों में दक्षिण भारत से जुड़ जाएगा और कई ट्रेनों का आवागमन बढ़ेगा। उन्होंने यात्रि सुविधा के लिए मुंबई-सूरत के बीच चल रही फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस की तर्ज पर इन्दौर-नीमच के बीच हाई स्पीड सीटिंग ट्रेन चलाने की मांग की है। सांसदगण से अपेक्षा है कि इस संबंध में वे जल्द से जल्द रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) से चर्चा कर क्षेत्र को यह सौगात दिलाएं।

]]>
Wed, 13 Apr 2022 21:36:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
बान्‍द्रा टर्मिनस & कानपुर अनवरगंज & बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल ट्रेन 14 अप्रैल से, सामान्य श्रेणी के 20 कोच वाली ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराए के साथ होगा https://acntimes.com/Special-train-with-special-fare-between-Bandra-Terminus-Kanpur-Anwarganj-from-14-April https://acntimes.com/Special-train-with-special-fare-between-Bandra-Terminus-Kanpur-Anwarganj-from-14-April एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के रतलाम स्‍टेशन से होते हुए बान्‍द्रा टर्मिनस अनवरगंज - बान्‍द्रा - टर्मिनस सुपरफास्‍ट स्‍पेशल एक्‍सप्रेस का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा। यह ट्रेन 14 अप्रैल से 17 जून तक कुल 20 फेरे लगाएगी। इसमें 20 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के दौरान गाडि़यों में यात्रियों के अतिरिक्‍त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होते हुए गाड़ी संख्‍या 09191 / 09192 बान्‍द्रा टर्मिनस - कानपुर अनवरगंज - बान्‍द्रा टर्मिनस सुपरफास्‍ट स्‍पेशल एक्‍सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया गाड़ी संख्‍या 09191 बान्‍द्रा टर्मिनस - कानपुर अनवरगंज स्‍पेशल एक्‍सप्रेस14 अप्रैल, 2022 से 16 जून, 2022 तक बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति गुरूवार 04.55 बजे चलेगी। यह रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन 14.15 बजे पहुंचेगी और 14.25 चलकर शुक्रवार को 07.00 बजे कानपुर अनवरगंज पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 09192 कानपुर अनवरगंज - बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 15 अप्रैल, 2022 से 17 जून, 2022 तक कानपुर अनवरगंज से प्रति शुक्रवार 08.40 बजे चलेगी। यह रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन शनिवार को 01.40 बजे पहुंचेगी। यहां से यह 01.45 चलकर शनिवार को ही 11.55 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानीमंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज एवं फारुखाबाद स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में 20 सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

यात्रीगण, ट्रेनों की संरचना, आवृत्ति, परिचालन दिवसों तथा ठहरावों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्‍थान की विस्‍तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्‍य के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

]]>
Wed, 06 Apr 2022 20:29:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
CM शिवराज सिंह की घोषणा को घोल कर पी गया MP का परिवहन विभाग, 6 माह में भी बस ऑपरेटरों का 3 माह का टैक्स नहीं हुआ शून्य https://acntimes.com/The-transport-department-of-MP-drank-after-dissolving-the-announcement-of-CM-Shivraj-Singh https://acntimes.com/The-transport-department-of-MP-drank-after-dissolving-the-announcement-of-CM-Shivraj-Singh एसीएन टाइम्स @ इंदौर । कोरोना काल में बस परिचालन नहीं होने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टैक्स शून्य करने की घोषणा तो कर दी लेकिन उस पर अमल अब तक नहीं हुआ। 6 माह में भी घोषणा पर अमल नहीं होने से बस ऑपरेटरों ने जल्दी ही मुख्यमंत्री से मिल कर समस्या से अवगत कराने की बात कही है।

कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर घोषणावीर होने का आरोप लगाती है। बेशक सीएम ऐसे ना हों लेकिन प्रदेश का सरकारी महकमा कांग्रेस के आरोपों को पुष्ट करने में कोई कोर-कसर नहीं बाकी रखता। ताजा उदाहरण बसों का तीन माह का टैक्स शून्य घोषित करने की सीएम की घोषणा का 6 माह में भी अमल नहीं होने का है। प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा एवं महासचिव सुशील अरोरा ने बताया कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण प्रदेश में बसों का संचालन पूर्णतः बंद रहा था। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एसोसिएशन की मांग पर अप्रैल, मई और जून 2021 का टैक्स शून्य करने की घोषणा की थी जो प्रदेश के परिवहन विभाग के जिम्मेदारों के आगे बौना साबित हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल सीएम से करेगा मुलाकात

सीएम ने करीब 6 महीने पहले टैक्स शून्य करने की घोषणा की थी। बावजूद बसों का ट्रांसफर, फिटनेस, छूट अवधि के टैक्स पर पेनल्टी लग रही है। इससे बस ऑपरेटर चिंतित हैं। पदाधिकारियों के अनुसार लगता है कि या तो अधिकारी मुख्यमंत्री की घोषणाओं को गंभीरता से नहीं लेते या फिर वे जानबूझ कर नजरअंदाज कर प्रदेश प्रदेश में उनकी छवि बिगाड़ना चाहते हैं। शर्मा एवं आरोरा के अनुसार प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अतिशीघ्र मुख्यमंत्री से मिलकर उनके द्बारा की गई घोषणा को अमलीजाम पहनाने  की गुहार लगाएगा।

]]>
Tue, 29 Mar 2022 11:22:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
वीरांगना लक्ष्‍मीबाई & बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल ट्रेन के फेरों में विस्‍तार, स्पेशल किराये के साथ मिलेगी ट्रेन में सफर की सुविधा, समय और कोच की संख्या में नहीं हुआ बदलाव https://acntimes.com/Veerangana-Laxmibai-Bandra-Terminus-special-train-fares-will-be-extended-with-special-fare-train-travel-facility-will-be-available https://acntimes.com/Veerangana-Laxmibai-Bandra-Terminus-special-train-fares-will-be-extended-with-special-fare-train-travel-facility-will-be-available एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के विभिन्‍न से होकर चलने वाली गाड़ी संख्‍या 02199 / 02200 वीरांगना लक्ष्‍मीबाई - बान्‍द्रा टर्मिनस सुपरफास्‍ट स्‍पेशल एक्‍सप्रेस ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है। इस ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराये के साथ किया जा।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया गाड़ियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्‍या 02199 वीरांगना लक्ष्‍मीबाई - बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल के फेरों में पुनः विस्तार किया गया है। अभी इस ट्रेन का अंतिम फेरा 31 मार्च 2022 तक निर्धारित है। अब इसे विस्‍तारित कर 29 सितम्‍बर 2022 तक किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्‍या 02200 बान्‍द्रा टर्मिनस - वीरांगना लक्ष्‍मीबाई स्‍पेशल एक्‍सप्रेस को 1 अक्टूबर 2022 तक विस्तारित किया गया है। इसका अंतिम फेरा 02 अप्रैल 2022 तक निर्धारित है।

समय, ठहराव और कोच कंपोजीशन में बदलाव नहीं

विस्‍तारित ट्रेन की बुकिंग 19 मार्च 2022 से आरंभ होगी। इसमें सामान्‍य श्रेणी के कोच अनारक्षित रूप रहेंगे। सेकंड क्‍लास के मेल / एक्‍सप्रेस का किराया देना होगा। ट्रेन के आगमन / प्रस्‍थान समय, ठहराव, कोच कंपोजीशन आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ट्रेनों के परिचालन के समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया है।

]]>
Fri, 18 Mar 2022 03:00:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
होली में राहत की ट्रेन : आप होली मनाइये और ट्रेन में होने वाली भीड़ का टेंशन भूल जाइये, क्योंकि रेलवे चला रहा है आपके लिए स्पेशल ट्रेन https://acntimes.com/You-celebrate-Holi-and-forget-the-tension-of-crowd-in-the-train-because-the-railway-is-running-this-special-relief-for-you https://acntimes.com/You-celebrate-Holi-and-forget-the-tension-of-crowd-in-the-train-because-the-railway-is-running-this-special-relief-for-you हैदराबाद व जयपुर के बीच स्पेशल किराये के साथ 20 कोच वाली ट्रेन लगाएगी चार फेरे, जानें- शेड्यूल

होली पर ट्रेनों में उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने लिया निर्णय

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे द्वारा एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होते हुए हैदराबाद और जयपुर के बीच चार फेरे लगाएगी। 20 कोच वाली इस ट्रेन में सफर करने के लिए स्पेशल किराया देना होगा।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया ली के दौरान गाड़ियों में यात्रियों के अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए हैदराबाद - जयपुर - हैदराबाद के बीच स्पेशल गाड़ी संख्‍या 07115 / 07116 चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन के चार फेरों का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा। गाड़ी संख्‍या 07115 हैदराबाद - जयपुर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 18 एवं 25 मार्च 2022 (शुक्रवार) को हैदराबाद से 20.20 बजे चलेगी। रतलाम मंडल के उज्‍जैन (16.55 / 17.00 बजे), रतलाम (19.00 / 19.15), चित्‍तौड़गढ़ (23.05 / 23.15) होते हुए रविवार को 05.25 बजे जयपुर पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 07116 जयपुर - हैदराबाद स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 20 एवं 27 मार्च 2022 (रविवार) को जयपुर से 15.20 बजे रवाना होगी। यह रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़ (20.40 / 20.50 बजे), रतलाम (00.20 / 00.35 - सोमवार), उज्‍जैन (02.25 / 02.30) होते हुए मंगलवार को 01.00 बजे हैदराबाद पहुँचेगी।

यहां रहेगा ठहराव

ट्रेन का दोनों दिशाओं में सिकंदराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद, मुदखेड़, नांदेड़, पूर्णा, बासमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मल्‍कापुर, खंडवा, इटरासी, भोपाल, रतलाम, चित्‍तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर एवं फुलेरा स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

ट्रेन में  दो सेकंड एसी, छ: थर्ड एसी, दस स्‍लीपर एवं दो सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन पूरी तरह आरक्षित है। इसके परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर अवलोकन कर सकते हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों से बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

]]>
Thu, 17 Mar 2022 21:01:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
GOOD NEWS ! 27 मार्च से फिर शुरू हो रही हैं नियमित व्यवसायिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, भारत सरकार ने दी उड़ानों को मंजूरी, दिशा&निर्देश भी जारी https://acntimes.com/GOOD-NEWS-Regular-commercial-international-flights-are-resuming-from-March-27-guidelines-for-air-travel https://acntimes.com/GOOD-NEWS-Regular-commercial-international-flights-are-resuming-from-March-27-guidelines-for-air-travel भारत से आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स की उड़ान को नागर विमानन महानिदेशालय ने दी मंजूरी

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली ।  आवागमन के लिए यदि आप हवाई यात्रा पसंद करते हैं या हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार ने भारत से और भारत के लिए चलने वाली सभी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 27 मार्च से फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मंजूरी दे दी गई है। अगर आप हवाई यात्रा का लुत्फ लेना चाहते हैं तो विदेशी उड़ानों के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) एवं नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation - DGCA) ने शानिर्देश जारी किए हैं। इसके अऩुसार कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते 23 मार्च 2020 को सभी शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ानों का परिचालन निलंबित किया गया था। इस संबंध में 19 मार्च 2020 को सर्कुलर जारी हुआ था। गत 28 फरवरी 2022 को भी एक सर्कुलर जारी हुआ था। इसके अनुसार भारत आने-जाने वाली व्यावसायिक यात्री सेवाओं को अग्रिम आदेश तक निलंबित रखा गया था। डीजीसीए के ताजा सर्कुलर के अनुसार अब कोविड-19 का प्रभाव कम पड़ा है। इसके साथ ही टीकाकरण भी वृहद पैमाने पर हो चुका है। इसके मद्देनजर ही सभी संबधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इसमें आए सुझावों के चलते ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 26 मार्च 2022 की रात 12 बजे के बाद शुरू होंगी। तब तक उड़ानों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। निलंबन की अविध के दौरान एयर बबलव्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित की रही हैं।

यह है कोरोना और टीकाकरण की स्थिति, इसलिए सरकार ने लिया यह निर्णय

गौरतलब है कि भारत में कोविड-19 वैक्सीनेशन 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। देश में रोजाना 5 हजार से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। विदेशी यात्रियों के भारत आने पर अनिवार्य तौर पर क्वारंटाइन कराने का नियम पहले ही खत्म किया जा चुका है। हालांकि विदेशी यात्रियों के लिए अनिवार्य टीकाकरण पहले के ही तरह अनिवार्य है। अंतरराष्ट्रीय व्यवसायिक उड़ाने शुरू करने के पीछे यही वजह है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने स्पष्ट किया है कि देशी-विदेशी उड़ान के दौरान यात्रियों को मंत्रालय द्वारा जारी की गई कोविड-19 गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

 

]]>
Tue, 08 Mar 2022 18:59:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली 11 जोड़ी गाड़ियों में अस्‍थायी रूप से जुड़ेंगे अतिरिक्‍त कोच, यात्रा करने जा रहे हैं तो पढ़ लें यह खबर https://acntimes.com/Additional-coaches-will-be-temporarily-added-to-11-pairs-of-trains-passing-through-Ratlam-Railway-Division https://acntimes.com/Additional-coaches-will-be-temporarily-added-to-11-pairs-of-trains-passing-through-Ratlam-Railway-Division एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम रेल मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर गुजरने वाली 11 जोड़ी गाड़ियों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। अलग-अलग ट्रेनों में अलग तारीखों पर अतिरिक्त कोच उपलब्ध होंगे। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के अनुसार रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए अतिरिक्‍त कोच की सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है।

इन गाड़ियों में उपलब्ध होंगे अतिरिक्त कोच 

  1. गाड़ी संख्‍या 20473 दिल्‍ली-सराय रोहिल्‍ला एक्‍सप्रेस में 01 मार्च से 31 मार्च 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 20474 उदयपुर-सराय रोहिल्‍ला एक्‍सप्रेस में 02 मार्च से 01 अप्रैल, 2022 तक एक सेकंड एसी एवं चार स्‍लीपर श्रेणी के कोच जुडेंगे।
  2. गाड़ी संख्‍या 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्‍सप्रेस में उदयपुर से 01 मार्च से 31 मार्च 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19665 खजुराहो-उदयपुर एक्‍सप्रेस में 03 मार्च से 02 अप्रैल, 2022 तक 02 थर्ड एसी एवं दो स्‍लीपर श्रेणी के कोच लगेंगे।
  3. गाड़ी संख्‍या 19615 उदयपुर-कामाख्‍या एक्‍सप्रेस में उदयपुर से 07 मार्च से 28 मार्च 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19616 कामाख्‍या-उदयपुर एक्‍सप्रेस में 10 मार्च से 31 मार्च 2022 तक दो थर्ड एसी के कोच लगेंगे।
  4. गाड़ी संख्‍या 19601 उदयपुर-न्‍यू जलपाईगुड़ी एक्‍सप्रेस में उदयपुर से 05 मार्च से 26 मार्च 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19602न्‍यू जलपाईगुड़ी उदयपुर एक्‍सप्रेस में 07 मार्च से 28 अप्रैल 2022 तक 01 थर्ड एसी एवं 01 स्‍लीपर श्रेणी के कोच लगेंगे।
  5. गाड़ी संख्‍या 20971 उदयपुर-शालिमार एक्‍सप्रेस में उदयपुर से 05 मार्च से 26 मार्च 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 20972 शालिमार-उदयपुर एक्‍सप्रेस में 06 मार्च से 27 मार्च 2022 तक 01 थर्ड एसी एवं 01 सामान्‍य श्रेणी के कोच लगेंगे।
  6. गाड़ी संख्‍या 12991 उदयपुर-जयपुर एक्‍सप्रेस में उदयपुर से 01 मार्च से 31 मार्च 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 12992जयपुर-उदयपुर एक्‍सप्रेस में 01 मार्च से 31 मार्च 2022 तक 05 सामान्‍य श्रेणी के कोच लगेंगे।
  7. गाड़ी संख्‍या 12996 अजमेर-बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस में अजमेर से 01 मार्च से 31 मार्च 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 12995 बान्‍द्रा-टर्मिनस अजमेर एक्‍सप्रेस में 02 मार्च से 01 अप्रैल, 2022 तक 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 01 स्‍लीपर एवं एक सामान्‍य श्रेणी के कोच लगेंगे।
  8. गाड़ी संख्‍या 19608 मदार जंक्‍शन-कोलकाता एक्‍सप्रेस में मदार जंक्‍शन से 07 मार्च से 28 मार्च 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19607 कोलकाता-मदार जंक्‍शन एक्‍सप्रेस में 10 मार्च से 31 मार्च 2022 तक एक सामान्‍य श्रेणी के कोच लगेगा।
  9. गाड़ी संख्‍या 19711 जयपुर-भोपाल एक्‍सप्रेस में जयपुर  से 01 मार्च से 31 मार्च 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19712 भोपाल-जयपुर एक्‍सप्रेस में 02 मार्च से 01 अप्रैल 2022 तक 01 स्‍लीपर एवं 01 सामान्‍य श्रेणी के कोच लगेंगे।
  10. गाड़ी संख्‍या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्‍सप्रेस में जोधपुर से 01 मार्च से 31 मार्च 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्‍सप्रेस में 03 मार्च से 03 अप्रैल 2022 तक 03 सामान्‍य श्रेणी के कोच लगेंगे।
  11. गाड़ी संख्‍या 12465 जोधपुर-इंदौर एक्‍सप्रेस में जोधपुर से 02 मार्च से 01 अप्रैल 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 12466 इंदौर-जोधपुर एक्‍सप्रेस में 03 मार्च से 02 अप्रैल 2022 तक 03 सामान्‍य श्रेणी के कोच लगेंगे।
]]>
Mon, 28 Feb 2022 18:18:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर : अब आपको ट्रेन में मिलेगी कंफर्म सीट, इसके लिए करना होगा बस यह काम https://acntimes.com/Now-you-will-get-a-confirmed-seat-in-the-train-for-this-you-have-to-do-just-this-work https://acntimes.com/Now-you-will-get-a-confirmed-seat-in-the-train-for-this-you-have-to-do-just-this-work एसीएन टाइम्स @ डेस्क । आप ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अभी यह समस्या आम है कि अचनाक यात्रा की आवश्यकता करने पड़ रिजर्वेशन नहीं मिलता। तत्काल कोटे में भी कोटा ओपन होने के कुछ ही देर में सभी सीटें बुक हो जाती हैं। आपकी इस समस्या का समाधान भारतीय रेलवे खान-पान निगम (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) ने कर दिया है। अब  तत्काल टिकट बुक (Tatkal Ticket Booking) कराने पर आपको कन्फर्म सीट मिलेगी।

यात्रियों की समस्या को देखते हुए आईआरसीटीसी ने एक एप (IRCTC Tatkal Ticket App) जारी किया है। अब यदि आपको अचानक सफर करना पड़े तो आप आसानी से तत्काल टिकट बुक करा सकते हैं। इस एप पर ट्रेनों की तत्काल कोटे की सीटों की जानकारी मिल जाएगी। अतः आप ट्रेन का नंबर डालकर यह जान पाएंगे कि सीटें खाली हैं या नहीं। इसके बाद आप इस एप के जरिए ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक कर सकते हैं। तत्काल कोटे की टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

यहां से डाउनलोड करें एप

आप रेलवे की इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो एप डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें। आपको यह एप गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) कन्फर्म टिकट (Confirmtkt) नाम से एप मिल जाएगा। इसे आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। कन्फर्म टिकट नाम का यह एप IRCTC के प्रीमियम पार्टनर की तरफ से तैयार किया गया है। एप ओपन करने पर टिकट बुकिंग के लिए एक मास्टर लिस्ट नजर आएगी। यह लिस्ट आपको आपकी यात्रा सुखद बनाने में मददगार बनेगी। यहां एक बात और ध्यान रखने वाली है, वह यह कि- हो सकता है कि टिकट बुक होने के बाद भी स्टेटस में टिकट वेटिंग का ही हो।

आप इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.confirmtkt.lite से भी एप इंस्टॉल कर सकते हैं।

]]>
Tue, 22 Feb 2022 15:26:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
रेल यात्रियों के लिए खुशखबर : ट्रेनों में फिर से मिलेगा पका हुआ भोजन, 14 फरवरी तक सभी ट्रेनों में सुविधा हो जाएगी बहाल, आईआरसीटीसी कर रहा तैयारी https://acntimes.com/Cooked-food-will-be-available-again-in-trains-facility-will-be-restored-in-all-trains-by-February-14 https://acntimes.com/Cooked-food-will-be-available-again-in-trains-facility-will-be-restored-in-all-trains-by-February-14 80 फीसदी ट्रेनों में पहले से ही दिया जा रहा है पका हुआ भोजन, अब शेष ट्रेनों में भी मिलने लगेगा स्वास्थ्यवर्धक एवं शुद्ध-सात्विक भोजन

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबर है। रेल मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम भारतीय रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम लिमटेड (आईआरसीटीसी) अब सभी ट्रेनों में पके भोजन की सुविधा शुरू करने जा रहा है। सभी 100 फीसदी ट्रेनों में सुविधा 14 फरवरी से  शुरू हो जाएगी।

देशभर में कोविड और लॉकडाउन के दौरान लगे प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद आईआरसीटीसी ने ट्रनों में पके भोजन की सेवाएं पुनः बहाल करने की तैयारी कर ली है।  रेलवे बोर्ड से प्राप्त दिशा-निर्देश के अऩुसार पके हुए भोजन की सुविधा वर्तमान में 428 ट्रेनों में बहाल हो चुकी है। पहले 21 दिसंबर से 30 फीसदी ट्रेनों में सुविधा बहाल की गई थी 22 जनवरी तक 80 फीसदी ट्रेनों तक पहुंच गई थी। शेष रही 20 फीसदी ट्रेनों में भी 14 फरवरी तक यात्रियों को पका भोजन मिलने लगेगा। गौरतलब है कि राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सुविधा 21 दिसंबर को ही बहाल हो गई थी।

बता दें कि 23 मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी के चलते सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। इस दौरान ट्रेनों की खान-पान सेवाओं को भी रोक दिया गया था। जैसे-जैसे देश में कोरोना के मामलों में सकारात्मक कमी आई वैसे-वैसे यह सेवा फिर से बहाल की जाने लगी। 5 अगस्त 2020 से गर्म भोजन सर्व करने की शुरुआत हो गई थी जिसका दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। महामारी को देखते हुए आईआरसीटीसी ने खान-पान में उच्च गुणवत्ता और मात्रा वाली स्वास्थ्यवर्धक सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इससे यात्रियों को जहां पौष्टिक भोजन मिल रहा है।

]]>
Sun, 13 Feb 2022 23:21:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
गुजरात से श्री रामायण यात्रा टूरिस्ट ट्रेन की बुकिंग शुरू, 22 फरवरी को साबरमती से रवाना होगी ट्रेन https://acntimes.com/Booking-of-Shri-Ramayana-Yatra-tourist-train-starts-from-Gujarat-train-will-leave-from-Sabarmati-on-February-22 https://acntimes.com/Booking-of-Shri-Ramayana-Yatra-tourist-train-starts-from-Gujarat-train-will-leave-from-Sabarmati-on-February-22 एसीएन टाइम्स @ अहमदाबाद । भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गुजरात से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या तक श्री रामायण यात्रा पर्यटक ट्रेन का आयोजन किया गया है। यह ट्रेन 22 फरवरी को साबरमती स्टेशन से रवाना होगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

आईआरसीटीसी अहमदाबाद के अनुसार 22 फरवरी 2022 को यात्रियों को श्री रामायण यात्रा दर्शन यात्रा पर अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, सीता समाधिस्थल, सीतामढ़ी, प्रयागराज, चित्रकूट, श्रृंगवपुर, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम् ले जाया जाएगा। पैकेज में ट्रेन का टिकट, भोजन (चाय-नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना), सड़क परिवहन के लिए बस व्यवस्था, सराय आवास / कमरे की सुविधा, टूर एस्कॉर्ट्स, कोच सुरक्षा गार्ड सुविधाएं, हाउसकीपिंग और विज्ञापन सुविधाएं शामिल होंगी। यह पर्यटक ट्रेन साबरमती से चलकर साबरमती लौटेगी।

बुकिंग और जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

अधिक जानकारी के लिए www.irctctourism.com पर लॉग ऑन करें। दूरभाष क्रमांक 079-26582675, 8287931718, 8287931634, 9321901849, 9321901851, 9321901852 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा यात्री अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट आईआरसीटीसी कार्यालयों और अधिकृत एजेंटों से भी बुकिंग करा सकते हैं।

यह रहेगा यात्रा का पैकेज

यात्रियों के बजट को ध्यान में रखते हुए रियायती दरों पर आईआरसीटीसी पर्यटक ट्रेन यात्रा का पैकेज तैयार किया गया है। इसमें जीएसटी शामिल है। श्री रामायण यात्रा (WZBD314) 22.फरवरी 2022 को। 10 मार्च 2022 से अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, सीता समाधि स्थल, सीतामढ़ी, प्रयागराज, चित्रकूट, श्रींगवपुर, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम्। किराया रु.16,065/- मानक श्रेणी।

यात्रा के लिए टीकाकरण जरूरी, यात्रा से पहले जांच भी होगी

आईआरसीटीसी ने यात्रियों से "केंद्र सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम" में भाग लेने का अनुरोध किया है। कोविड से सुरक्षा के लिए टीकाकरण की दो खुराक लेना जरूरी है। यात्राओं का आयोजन सभी कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी यात्रियों की यात्रा शुरू करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। "हेल्थ-ब्रिज" ऐप डाउनलोड करना सुनिश्चित किया जाएगा। ट्रेन के डिब्बों और यात्रियों के सामान को सैनिटाइज किया जाएगा। ट्रेन में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। जरूरत पड़ने पर रेलवे के डॉक्टर की मांग अनुसार नजदीकी स्टेशन पर भी व्यवस्था की जाएगी। अगर कोई यात्री परेशान होता है तो अलग डिब्बे की भी व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों से सुखद यात्रा के लिए आईआरसीटीसी के साथ सहयोग करने की अपील की है।

]]>
Thu, 10 Feb 2022 11:21:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
New Special Train : अजमेर&बान्‍द्रा टर्मिनस के मध्‍य चलेगी 16 कोच वाली शीतकालीन स्‍पेशल ट्रेन, कुल 8 फेरे लगाएगी, स्‍पेशल किराया देना होगा https://acntimes.com/New-Winter-Special-Train-Between-Ajmer-Bandra-Terminus https://acntimes.com/New-Winter-Special-Train-Between-Ajmer-Bandra-Terminus एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अजमेर-बान्‍द्रा टर्मिनस-अजमेर के मध्‍य शीतकालीन स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराए के साथ किया जाएगा। ट्रेन पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होते हुए 8 फेरे लगाएगी।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया शीतकालीन छुट्टियों के दौरान गाड़ियों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ उमड़ रही है। इसे ध्‍यान में रखते हुए रतलाम स्‍टेशन पर ठहराव के साथ गाड़ी संख्‍या 09621/09622 अजमेर-बान्‍द्रा टर्मिनस-अजमेर स्‍पेशल सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस का परिचालन करने का निर्णय लिया है। ट्रेन कुल आठ फेरे लगाएगी।

मीणा के अनुसार गाड़ी संख्‍या 09621 अजमेर-बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 09 से 30 जनवरी 2022 तक अजमेर से प्रति रविवार सुबह 06.35 बजे चलेगी। यह 17.40 रतलाम आएगी। यहां से 17.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को तड़के 04.15 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्‍या 09622 बान्‍द्रा टर्मिनस-अजमेर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 10 से 31 जनवरी 2022 तक बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति सोमवार सुबह 11.15 बजे चलेगी। यह 21.30 बजे रतलाम आएगी। यहां से 21.40 रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार को सुबह 09.10 बजे अजमेर पहुँचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, 16 कोच होंगे

जनसंपर्क अधिकारी मीणा ने बताया ट्रेन का दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज, भवानीमंडी, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन में एक सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, सात स्‍लीपर एवं चार सेकंड सीटिंग सहित कुल 16 कोच रहेंगे।

]]>
Thu, 06 Jan 2022 19:17:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
बढ़ी सुविधा : कोटा&नागदा मेमू स्पेशल ट्रेन 5 जनवरी से चलेगी, सोगरिया में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी https://acntimes.com/Kota-Nagda-MEMU-train-will-run-again-from-January-5 https://acntimes.com/Kota-Nagda-MEMU-train-will-run-again-from-January-5 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा-नागदा के मध्‍य एक जोड़ी मेमू ट्रेन का शुभारंभ 05 जनवरी को कोटा से होगा। कोटा मंडल के सोगरिया स्‍टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विशिष्‍ट अतिथि भारत सरकार की रेल एवं कमड़ा राज्‍य मंत्री दर्शना जरदोश की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर गाड़ी का शुभारंभ करेंगे। आयोजन में सांसद (उज्‍जैन) अनिल फिरोजिया एवं नागदा-खाचरौद विधायक दिलीप सिंह गुर्जर वीडियो लिंक से शामिल होंगे।

तलाम रेल मंडल के प्रवक्ता खेमराज मीणा ने बताया गाड़ी संख्‍या 06608  सोगरिया-नागदा स्‍पेशल ट्रेन 05 जनवरी 2022 को सोगरिया से 11.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा स्‍टेशन पर 16.15 बजे आएगी। ट्रेन का कोटा, ढकनिया तलाव, दाढ़देवी, अलनिया, रावथा रोड, दरा, कंवलपुरा, मोड़क, रामगंज मंडीझालावार रोड, धुंआखेड़ी, भवानी मंडी, कुरलासी, गरोठ, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, थूरिया, विक्रमगढ़ आलोट, लूनी रीछा एवं महिदपुर रोड स्‍टेशन पर ठहराव दिया गया है।

उद्घाटन के बाद रोज यह रहेगा शेड्यूल

मीणा के अनुसार गाड़ी संख्‍या 06616 कोटा-नागदा मेमू स्‍पेशल ट्रेन 06 जनवरी 2022 से अगली सूचना तक कोटा से सुबह 06.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा स्‍टेशन पर 10.25  बजे आएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्‍या 06615 नागदा कोटा मेमू स्‍पेशल 06 जनवरी, 2022 से  अगली सूचना तक नागदा से 14.25 बजे (दोपहरचलकर 19.00 बजे कोटा स्‍टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं मेंढकनिया तलाव, दाढ़देवी, अलनिया, रावथा रोड, दरा, कंवलपुरा, मोड़क, रामगंज मंडीझालावार रोड, धूुंआखेड़ी , भवानी मंडी, कुरलासी, गरोठ, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, थूरिया, विक्रमगढ़ आलोट, लूनी रीछा एवं महिदपुर रोड स्‍टेशन पर ठहराव दिया गया है।

]]>
Tue, 04 Jan 2022 19:35:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
उत्‍तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन के कारण रतलाम मंडल की 10 गाड़ियां प्रभावित, यात्रा करने से पहले पढ़ लें यह खबर https://acntimes.com/10-trains-of-Ratlam-division-affected-due-to-farmers-agitation-in-Ferozepur-Railway-Division https://acntimes.com/10-trains-of-Ratlam-division-affected-due-to-farmers-agitation-in-Ferozepur-Railway-Division एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में जारी किसान आंदोलन का असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। इससे रतलाम रेल मंडल से होकर गुजरने वाले और चलने वाली 10 ट्रेनें प्रभावित होंगी। यात्रा से पहले प्रभावित होने वाली ट्रेनों के बारे में जान लें। 

शॉर्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट गाड़ियां

  1. गाड़ी संख्‍या 12903 मुम्‍बई सेंट्रल अमृतसर एक्‍सप्रेस, मुम्‍बई सेंट्रल से 29 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, लुधियाना स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा लुधियाना से अमृतसर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी ।
  2. गाड़ी संख्‍या 12904 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस, 29दिसम्‍बर, 2021 को अमृतसर से चलने वाली, लुधियाना स्‍टेशन से चलेगी तथा अमृतसर से लुधियाना के मध्‍य निरस्‍त रहेगी ।
  3. गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा डॉ अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस, श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा स्‍टेशन से 29 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, नई दिल्‍ली स्‍टेशन से चलेगी तथा श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से नई दिल्‍ली के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  4. गाड़ी संख्‍या 12925 बान्‍द्रा टर्मिनस अमृतसर एक्‍सप्रेस, बान्‍द्रा टर्मिनस से 28 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, लुधियाना स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा लुधियाना से अमृतसर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  5. गाड़ी संख्‍या 12926 अमृतसर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, अमृतसर से 29 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, चंडीगढ़ स्‍टेशन से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी तथा अमृतसर से चंडीगढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी ।
  6. गाड़ी संख्‍या 22942ऊधमपुरइंदौर एक्‍सप्रेस,ऊधमपुर से 29 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, लुधियाना स्‍टेशन से चलेगी तथा ऊध्‍मपुर से लुधियाना के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  7. गाड़ी संख्‍या 19326 अमृतसर इंदौर एक्‍सप्रेस, अमृतसर से 30 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, मेरठ सिटी स्‍टेशन से चलेगी तथा अमृतसर से मेरठ सिटी स्‍टेशन के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  8. गाड़ी संख्‍या 19325 इंदौर अमृतसर एक्‍सप्रेस, इंदौर से 28 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, मेरठ सिटी स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा मेरठ सिटी से अमृतसर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  9. गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ अम्‍बेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस, डॉ अम्‍बेडकर नगर से 29 दिसम्‍बर, 2021 को चली, नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की गई तथा नई दिल्‍ली से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी ।
  10. गाड़ी संख्‍या 12472 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से 28 एवं 29 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, नई दिल्‍ली स्‍टेशन से चलेगी तथा श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से दिल्‍ली तक निरस्‍त रहेगी।
]]>
Mon, 27 Dec 2021 22:36:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
फिरोजपुर रेल मंडल में किसान आंदोलन के कारण रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों गुजरने वाली 13 ट्रेनें होंगी प्रभावित https://acntimes.com/13-trains-will-be-affected-due-to-farmers-agitation https://acntimes.com/13-trains-will-be-affected-due-to-farmers-agitation एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन जारी है। इसके कारण पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर परिचालित की जाेने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इन ट्रेनों में से कुछ शार्ट टर्मिनेट की गई हैं तो कुछ ऑर्जिनेट हुई हैं। रतलाम रेल मंडल के प्रवक्ता खेमराज मीणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने प्रभावित होने वाली ट्रेनों की जानकारी दी।

प्रभावित होने वाली ट्रेनें

1. गाड़ी संख्‍या 12475 हापा श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस। हापा से  28 दिसम्‍बर, 2021 को  चलने वाली नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह नई दिल्‍ली से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा तक निरस्‍त रहेगी।

2. गाड़ी संख्‍या 12903 मुम्‍बई सेंट्रल अमृतसर एक्‍सप्रेस। यह ट्रेन मुम्‍बई सेंट्रल से 27 एवं 28 दिसम्‍बर, 2021 को चलेगी। यह लुधियाना स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा लुधियाना से अमृतसर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

3. गाड़ी संख्‍या 12903 मुम्‍बई सेंट्रल अमृतसर एक्‍सप्रेस। मुम्‍बई सेंट्रल से 26 दिसम्‍बर, 2021 को चली, लुधियाना स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की गई । लुधियाना से अमृतसर के मध्‍य यह निरस्‍त रहेगी।

4. गाड़ी संख्‍या 12904 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस । 27 एवं 28 दिसम्‍बर, 2021 को अमृतसर से चलने वाली यह ट्रेन लुधियाना स्‍टेशन से चलेगी। यह अमृतसर से लुधियाना के मध्‍य निरस्‍त रहेगी ।  

5. गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. अम्‍बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस। डॉ. अम्‍बेडकर नगर से 28 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली ट्रेन नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। नई दिल्‍ली से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।  

6. गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा-डॉ अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस। श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा स्‍टेशन से 27 एवं 28 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली ट्रेन नई दिल्‍ली स्‍टेशन से चलेगी। यह श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से नई दिल्‍ली के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

7. गाड़ी संख्‍या 12925 बान्‍द्रा टर्मिनस अमृतसर एक्‍सप्रेस। बान्‍द्रा टर्मिनस से 27 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, लुधियाना स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा लुधियाना से अमृतसर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। 

8. गाड़ी संख्‍या 12926 अमृतसर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, अमृतसर से 27 एवं  28 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, चंडीगढ़ स्‍टेशन से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी तथा अमृतसर से चंडीगढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी ।

9. गाड़ी संख्‍या 22941 इंदौर ऊधमपुर एक्‍सप्रेस, इंदौर से 27 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, लुधियाना स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा लुधियाना से ऊधमपुर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

10. गाड़ी संख्‍या 12925 बान्‍द्रा टर्मिनस अमृतसर एक्‍सप्रेस, बान्‍द्रा टर्मिनस से 26 दिसम्‍बर, 2021 को चली, लुधियाना स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की गई तथा लुधियाना से अमृतसर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।  

11. गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ अम्‍बेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस, डॉ अम्‍बेडकर नगर से 26 दिसम्‍बर, 2021 को चली, नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की गई तथा नई दिल्‍ली से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी ।  

12. गाड़ी संख्‍या 12471 बान्‍द्रा टर्मिनस श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस, बान्‍द्रा टर्मिनस से  26 एवं 27 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा बान्‍द्रा टर्मिनस से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा तक निरस्‍त रहेगी ।

13. गाड़ी संख्‍या 12476 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा हापा एक्‍सप्रेस, श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से 27 दिसम्‍बर, 2021 को चलने वाली, नई दिल्‍ली स्‍टेशन से चलेगी तथा श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से दिल्‍ली तक निरस्‍त रहेगी।

]]>
Mon, 27 Dec 2021 00:43:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
रेलयात्री कृपया ध्यान दें : रतलाम मंडल की ये 9 ट्रेनें आगामी दिनों में होंगी प्रभावित, यात्रा से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें https://acntimes.com/nine-trains-of-Ratlam-division-will-be-affected-due-to-block-in-Ambala-and-bhopal-division https://acntimes.com/nine-trains-of-Ratlam-division-will-be-affected-due-to-block-in-Ambala-and-bhopal-division एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर परिचालित होने वाली 9 गाडि़यां आगामी दिनों में प्रभावित होंगी। उत्‍तर रेलवे अंबाला मंडल के अंबाला-लुधियाना खंड में डीएफसीसीआईएल के लिए प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण 3 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। इसी तरह पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बीना-गुना खंड दोहरीकरण हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण 2 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होंगी जबकि 4 बदले मार्ग से चलेंगी।

अंबाला मंडल में काम से ये इन गाड़ियों का मार्ग होगा प्रभावित

  1. गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. आम्‍बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस। 22 एवं 23 दिसम्‍बर, 2021 को डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली यह ट्रेन चंडीगढ़- सुल्‍तानपुर होकर चलेगी।
  2. गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा-डॉ. आम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस। 23 एवं 24 दिसम्‍बर 2021 को श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से चलने वाली ट्रेन डिंगवाही-राजपुरा होकर चलेगी।
  3. गाड़ी संख्‍या 12903 मुम्‍बई सेंट्रल-अमृतसर गोल्‍डन टेम्पल एक्‍सप्रेस। मुम्‍बई सेंट्रल से 23 दिसम्‍बर 2021 को चलने वाली यह ट्रेन डिंगवाही- राजपुरा होते हुए गुजरेगी। 

भोपाल मंडल में काम के कारण ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ऑर्जिनेट होंगी

  1. गाड़ी संख्‍या 19341 नागदा-बीना पैसेंजर। 21 से 24 दिसम्‍बर 2021 तक नागदा से चलने वाली यह ट्रेन गुना स्‍टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह गुना-बीना के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  2. गाड़ी संख्‍या 19342 बीना-नागदा पैसेंजर। 22 से 24 दिसम्‍बर 2021 तक बीना से चलने वाली ट्रेन बीना-गुना के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। यह गुना से नागदा के मध्‍य ही चलेगी।

भोपाल मंडल में काम के कारण इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा

  1. गाड़ी संख्‍या 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरम‍ती एक्‍सप्रेस। अहमदाबाद से 19 एवं 22 दिसम्‍बर 2021 को चलने वाली यह ट्रेन मक्‍सी, संत हिरदारामनगर, निशातपुरा और बीना होकर चलेगी।
  2. गाड़ी संख्‍या 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्‍सप्रेस। दरभंगा से 20 एवं 22 दिसम्‍बर 2021 को चलने वाली ट्रेन बीना, निशातपुरा, संत हिरदारामनगर, मक्‍सी होते हुए चलेगी।
  3. गाड़ी संख्‍या 19167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्‍सप्रेस। अहमदाबाद से 20, 21 एवं 23 दिसम्‍बर 2021 को अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन मक्‍सी, संत हिरदारामनगर, निसातपुरा, बीना होते हुए चलेगी।
  4. गाड़ी संख्‍या 19168 वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्‍सप्रेस। वाराणसी से 19, 21 एवं 23 दिसम्‍बर 2021 को चलने वाली ट्रेन बीना, निशातपुरा, संत हिरदारामनगर व मक्‍सी होकर चलेगी।
]]>
Sat, 18 Dec 2021 20:51:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
Festival Special Train : बान्‍द्रा टर्मिनस और निजामुद्दीन के बीच स्पेशल किराए के साथ चलेगी एक जोड़ विशेष एसी एक्‍सप्रेस ट्रेन https://acntimes.com/festival-special-train-will-run-between-bandra-terminus-and-nizamuddin-from-october-27 https://acntimes.com/festival-special-train-will-run-between-bandra-terminus-and-nizamuddin-from-october-27

त्योहार में यात्रियों की भीड़ निकासी के लिए पश्चिम रेलवे ने लिया निर्णय, 27 अक्टूबर से मिलेगी सुविधा

रतलाम @ एसीएन टाइम्स . बान्‍द्रा टर्मिनस से निजामुद्दीन के मध्‍य बान्‍द्रा टर्मिनस - निजामुद्दीन - बान्द्रा टर्मिनस स्‍पेशल एसी एक्‍सप्रेस (Festival Special Train) का परिचालन किया जाएगा। रतलाम मंडल से गुजरने वाली यह ट्रेन स्‍पेशल किराए के साथ चलाई जाएगी। पश्चिम रेलवे ने यह निर्णय आगामी त्योहारों को को ध्यान में रखते हुए लिया है।

रतलाम मंडल के प्रवक्ता खेमराज मीणा ने बताया आगामी दिनों में त्योहार हैं। इससे इस दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसके मद्देनजर पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस से निजामुद्दीन के बीच एसी स्पेशल एक्सप्रेस (Festival Special Train) को विशेष किराए के साथ चलाने का निर्णय लिया है। मीणा के अनुसार गाड़ी संख्‍या 09189 बान्‍द्रा टर्मिनस निजामुद्दीन स्‍पेशल एसी एक्‍सप्रेस 27 अक्‍टूबर से 28 नवम्‍बर 2021 तक चलेगी। इस अवधि में यह बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति रविवार एवं बुधवार को 17.30 बजे रवाना होगी। क्रमशः सोमवार और गुरुवार को 01.50 बजे रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन पहुंचेगी। यहां से 01.53 बजे रवाना होगी और उसी दिन 10.15 बजे निजामुद्दीन स्‍टेशन पहुंच जाएगी।

इसी प्रकार वापसी में यह गाड़ी संख्‍या 09190 निजामुद्दीन बान्‍द्रा टर्मीनस स्‍पेशल एसी एक्‍सप्रेस (Festival Special Train) के रूप में चलेगी। यह 28 अक्‍टूबर से 29 नवम्‍बर 2021 तक निजामुद्दीन से प्रति सोमवार एवं गुरुवार को 16.30 बजे चलेगी। रतलाम जंक्‍शन आने का दिन मंगलवार व शुक्रवार तथा समय 00.15 बजे का रहेगा। यहां तीन मिनट रुकने के बाद 00.18 रवाना होगी। यह उसी दिन 09.15 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी।

24 अक्टूबर से होगी टिकटों की ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा एवं मथुरा स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसमें थर्ड एसी के 10 एवं एसी चेयर कार के  6 कोच रहेंगे। गाड़ी संख्‍या 09189 बान्‍द्रा टर्मिनस निजामुद्दीन एसी स्‍पेशल एक्‍सप्रेस में टिकटों की बुकिंग 24 अक्‍टूबर से ऑनलाइन एवं रेलवे आरक्षण केन्‍द्रों पर शुरू होगी।

यह भी देखें... Gift to Central Employees : केंद्रीय कैबिनेट ने की केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2021 से लागू होगी वृद्धि, जानिए अब कितनी सैलरी मिलेगी आपको

]]>
Fri, 22 Oct 2021 03:10:06 +0530 Niraj Kumar Shukla