WWW.ACNTIMES.COM & : उत्तर प्रदेश https://acntimes.com/rss/category/Uttar-Pradesh WWW.ACNTIMES.COM & : उत्तर प्रदेश en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA पति&पत्नी और प्रेमी ! पति को नींद की गोली खिलाकर युवती प्रेमी संग मनाती थी रंगरेलियां, पति ने रंगे&हाथ पकड़ा तो जहर देकर की मारने की कोशिश https://acntimes.com/The-woman-used-to-have-sex-with-her-lover-after-feeding-sleeping-pills-to-her-husband-she-also-tried-to-kill-him-by-giving-poison https://acntimes.com/The-woman-used-to-have-sex-with-her-lover-after-feeding-sleeping-pills-to-her-husband-she-also-tried-to-kill-him-by-giving-poison एसीएन टाइम्स @ कानपुर । उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती नींद की गोली खिलाकर अपने पति को सुलाने के बाद प्रेमी को बुलाकर रंगरेलियां मनाती थी। एक दिन पति ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया तो युवती ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 

मामला जिले के जामो थाना क्षेत्र का है। यहां पुरवागांव निवासी गौरीशंकर दुबे ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। दुबे की शादी अप्रैल 2021 में मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के शंकरगंज गांव की मधु के साथ हुई थी। तीन साल तक सब कुछ सामान्य रहा। उसके बाद मधु का ससुराल में रहने वाले एक युवक आकाश से प्रेम संबंध बन गया। जिसके लिए मधु ने पति को रास्ते से हटाने की तैयारी ही कर ली।

रोज दूध में देती थी नींद की गोली 

पति का आरोप है कि मधु रोज उसे दूध में नींद की गोली मिलाकर सुला देती थी। इसके बाद वह प्रेमी आकाश को घर बुलाती थी। दो दिन पहले पति ने नशे वाला दूध नहीं पिया और सोने का नाटक किया। उसकी पत्नी ने हमेशा की तरह  रात में अपने प्रेमी को बुला लिया। तभी पति उठा और परिजन की मदद से दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। दुबे का आरोप है कि पत्नी का भंडाभोड़ होने पर उसने अपने प्रेमी के साथ मिल कर उसे खाने में जहर मिला कर खिला दिया। इससे पति की हालत खराब हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यदि समय रहते दुबे को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता है डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू नहीं किया होता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

पत्नी से इतना खौफ कि प्रेमी के साथ भेजने का लिया फैसला

बताया जा रहा है कि पति को डर है कि उसकी पत्नी उसकी हत्या कर सकती है। इस डर से पति ने अपनी पति को उसके प्रेमी के पास भेजने का फैसला किया है। पति का कहना है कि उनके पास पत्नी और उसके प्रेमी की कई आपत्तिजनक तस्वीरें भी मौजूद हैं। जामो थाने के निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के अनुसार मामला आया था। आरोपी पत्नी अपने मायके चली गई है। फिरहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

]]>
Thu, 19 Jun 2025 14:00:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी ! रेलवे स्टेशन के बाहर बाइक खड़ी कर रिश्तेदार को लेने प्लेटफॉर्म गया था व्यक्ति, लौटा तो नहीं मिली https://acntimes.com/Bike-parked-outside-Talbehat-railway-station-stolen https://acntimes.com/Bike-parked-outside-Talbehat-railway-station-stolen एसीएन टाइम्स @ तालबेहट । रेलवे स्टेशन के पास खड़ी बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गए। वारदात तब हुई जब बाइक मालिक रिश्तेदार को लेने रेलवे स्टेशन पहुंचा था। मौके से एक और दोपहिया वाहन भी चोरी होने की जानकारी मिली है। 

धन्नूलाल पुत्र सट्टू निवासी ग्राम बिजरौठा थाना तालबेहट जिला ललितपुर (उप्र) ने तालबेहट थाने पर शिकायती आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि वे मेमू ट्रेन से आने वाले अपने रिश्तेदार को रिसीव करने के लिए बाइक क्रमांक UP-94-2325 से रेलवे स्टेशन गए थे। वहां उन्होंने बाइक स्टेशन के बाहर रामदयाल कुशवाह की दुकान के सामने खड़ी की थी। पास में ही शराब दुकान भी है। इसके बाद वे प्लेटफॉर्म पहुंचे। वहां से लौटने के बाद वे उस स्थान पहुंचे जहां उन्होंने बाइक खड़ी की थी लेकिन वहां बाइक नहीं मिली।

सभी जगह ढूंढी लेकिन नहीं मिली

धन्नूलाल ने एसीएन टाइम्स को बताया कि उन्होंने बाइक की सभी जगह तलाश की। घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ नहीं की जिसके चलते पुलिस को लिखित शिकायत दी है।  में दर्ज कराई। धन्नूलाल के अनुसार पूछताछ में पता चला कि उसी स्थान से एक और दोपहिया वाहन भी चोरी हुआ है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने धन्नूलाल का शिकायती आवेदन ले लिया है। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस आवेदन के आधार पर ही धन्नूलाल की बाइक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

]]>
Sun, 05 Jan 2025 23:52:16 +0530 Manish Kumar Shukla
7 साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश, चिल्लाई तो पत्थर से कुचल कर मार डाला, पुलिस ने गोली मारकर किया आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’ https://acntimes.com/UP-Attempt-to-rape-a-7-year-old-girl-when-she-screamed-she-was-crushed-to-death-with-a-stone https://acntimes.com/UP-Attempt-to-rape-a-7-year-old-girl-when-she-screamed-she-was-crushed-to-death-with-a-stone एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बदायूं में सात साल की बच्ची से ज्यादती का प्रयास करने और उसकी निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिजन सहित लोगों ने दो घंटे चक्काजाम किया। पुलिस ने कुछ घंटे में आरोपी को ढूंढ निकाला और गोली मारकर उसका हाफ एनकाउंटर भी कर दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह नशे में होने से खुद पर काबू नहीं रख सका।

मामला बदायूं जिले के बिल्सी कोतवाली क्षेत्र का है। यहां 18 अक्टूबर की शाम 4:30 बजे कक्षा 3 में पढ़ने वाली 7 साल की एक बच्ची सब्जी लेने घर से निकली थी। वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन ने रिश्तेदार और पड़ोसियों से पूछा। बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास ढूंढा। रात करीब 10 बजे परिजन को बच्ची का खून से लथपथ शव एक खंडहरनुमा घर में मिला। मासूम का शव मिलने के बाद लोग भड़क गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर दिया।

90 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह इसे गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अमले को आरोपी की तलाशी के लिए सख्त ताकीद की। पुलिस ने आसपास के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के 90 से अधिक फुटेज देखे जिसमें एक युवक बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए नजर आया। युवक की पहचान जाने आलम निवासी मोहल्ला नंबर तीन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। इसी दौरान पता चला कि आरोपी बानपुर वाले रास्ते की तरफ देखा गया है।

पुलिस को देखते ही कर दी फायरिंग, एक जवान घायल

खोजबीन में आरोपी बानपुर के रास्ते पर पुलिस को मिल गया। पुलिस को देखते ही उसने अपने बचाव में फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। इससे पुलिस ने भी जवाबी फायर किया जिसमें आरोपी जाने आलम जख्मी हो गया। गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। फायरिंग में एक कांस्टेबल मनोज कुमार घायल हो गया। पुलिस को आरोपी के पास से एक तमंचा, 1 जिंदा कारतूस व कारतूस के 4 खोखे बरामद हुए हैं। 

शराब के नशे में नहीं कर सका काबू

पूछताछ में आरोपी जाने आलम ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में उसने बच्ची को देखा तो खुद पर काबू नहीं रख सका। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर खंडहर में ले गया। उसने बच्ची के कपड़े उतारे तो वह शोर मचाने लगी। इसलिए उसने ईंट से कुचलकर बच्ची को मार डाला। बच्ची के गले में भी गहरा घाव मिला। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि बच्ची के साथ ज्यादती हुई या नहीं।

]]>
Sun, 20 Oct 2024 00:57:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
रिश्ता शर्मसार ! नाबालिग बहन से बनाए शारीरिक संबंध, पीड़िता गर्भवती हुई तो पिला दिया तेजाब, आरोपी और उसकी मां सहित 3 के विरुद्ध केस दर्ज https://acntimes.com/Minor-sister-raped-forced-to-drink-acid-when-she-became-pregnant https://acntimes.com/Minor-sister-raped-forced-to-drink-acid-when-she-became-pregnant एसीएन टाइम्स @ कानपुर । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपनी नाबालिग ममेरी बहन से शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक ने अपनी मां और भाई की मदद से उसे तेजाब पिला दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी, उसकी मां और भाई के विरुद्ध पाक्सो एक्स सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में कलिया नगला गांव के एक व्यक्ति ने जावेद नामक एक युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी जावेद उसका रिश्ते में भतीजा लगता है। उसने उनकी नाबालिग बेटी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उनकी बेटी गर्भवती हो गई थी आरोपी ने अपनी मां हलीमा और भाई हारून को उनके घर एक शीशी लेकर भेजा। आरोपी ने बताया था कि शीशी में दवाई है। हलीमा और हारून ने वह उनकी बेटी को पिला दी जो दवाई न होकर तेजाब था। इससे बेटी की हालत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

गर्भपात की दवाई भी दी थी

बताया जा रहा है कि किशोरी के साथ ज्यादती 8 माह पूर्व हुई थी। इसके बाद से वह लगातार नाबालिग ममेरी बहन से अनैतिक संबंध बना रहा था। इतना ही नहीं उसने उसे शादी का झांसा भी दिया था। आरोप है कि जावेद ने गर्भवती होने पर किशोरी को गर्भपात की दवाई भी दी थी लेकिन वह कारगर नहीं रही। इससे नाबालिग ने जावेद से पुनः शिकायत की तो उसने मां और भाई को तेजाब लेकर उसके घर भेज दिया। तेजाब पीते ही किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी मां-बेटे वहां से भाग खड़े हुए। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। वे जब पहुंचे तो बेटी को बेहोश पाया तो उन्होंने अस्पताल भिजवाया। होने आने पर किशोरी ने पूरा वाकया बताया।

पीड़िता दिल्ली रैफर

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जावेद, उसकी मां हलीमा और भाई के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उधर, किशोरी की हालत ज्यादा गंभीर होने से उसे दिल्ली रैफर किया गया है। मुरादाबाद (देहात) एसपी आकाश सिंह ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

]]>
Sun, 13 Oct 2024 18:04:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
चप्पल से उतारा भूत ! मौलवी ने युवती के साथ की अश्लील हरकत, मां ने देखा तो भरी पंचायत में चप्पल से पीटा, देखें वायरल वीडियो https://acntimes.com/A-woman-hit-a-Maulvi-with-a-slipper-for-making-obscene-gestures-towards-a-young-girl https://acntimes.com/A-woman-hit-a-Maulvi-with-a-slipper-for-making-obscene-gestures-towards-a-young-girl एसीएन टाइम्स @ कानपुर । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला द्वारा भरी पंचायत में एक मौलाना की चप्पल से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौलाना ने महिला की बेटी को भूत उतारने के बहाने एक कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। युवती की मां अचानक कमरे में पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर नगर पंचायत के ततारपुर मोहल्ले का है। इसमें एक महिला एक एक व्यक्ति को चप्पलों से पीट रही है और वहां मौजूद लोग उसे बचाते नजर आ रहे हैं। चप्पल से पिटने के बाद उक्त व्यक्ति हाथ जोड़ते भी नजर आ रहा है। इसके बाद महिला सहित अन्य कुछ बातें भी कर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो मुस्लिम समाज की एक पंचायत का जिसमें पिट रहा व्यक्ति क्षेत्र का मौलवी है जिसका नाम फुरकान है। फुरकान क्षेत्र के बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने के साथ ही झाड़-फूंक का भी काम करता है।

(हाथ जोड़ता मौलवी फुरकान)

भूत भगाने के बहाने ले गया कमरे में

जानकारी अनुसार युवती की तबीयत ठीक नहीं होने पर उसकी मां उसे मौलवी फुरकान के पास ले गई थी। फुरकान ने महिला से कहा कि आपकी बेटी पर भूत-प्रेत का साया है। उसने कहा कि एकांत में झाड़-फूंक करना होगी। इसके बाद वह युवती को अलग एक कमरे में ले गया।

(आक्रोशित महिला को समझाते समाज के वरिष्ठ।)

बेटी की चीख सुन मां कमरे में घुसी तो दंग रह गई

काफी देर तक बेटी बाहर नहीं आई तो मां को चिंता सताने लगी। तभी अंदर से बेटी की चीख सुनाई दी। दरअसल, मौलवी उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था जिसका वह विरोध कर रही थी। इस दौरान मौलवी ने उसे धमकाया भी। बेटी की चीख सुन उसकी मां ने पूछा कि क्या हुआ तो मौलवी ने कह दिया कि इस पर भूत हावी हो गया है, तुम बाहर ही बैठो। युवती की मां को यह बात हजम नहीं हुई तो वह कमरे में घुस गई। अंदर का नजारा देखा तो वह दंग रह गई। वहां युवती बदहवास हालत में पड़ी थी और उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे जिससे महिला भड़क गई।

शिकायत करने पर बुलाई पंचायत

आक्रोशित महिला ने समाज के जिम्मेदारों से शिकायत की। जिम्मेदारों ने आरोपी को पुलिस और बदनामी से बचाने के लिए वरिष्ठों ने पंचायत आहूत की। पंचायत में आरोपी फुरकान को देखते ही महिला आग बबूला हो गई और चप्पल उतार कर पिटाई शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को रोका। इसके बाद महिला ने नाराजगी जाहिर करते हुए मौलवी की करतूत बताई। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

]]>
Mon, 30 Sep 2024 03:54:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
काले जादू की पाठशाला ! स्कूल की 'प्रसिद्धि' के लिए चढ़ा दी कक्षा 2 के स्टूडेंट की बलि ! संचालक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान https://acntimes.com/5-accused-including-school-director-and-3-teachers-arrested-for-murder-of-class-2-student https://acntimes.com/5-accused-including-school-director-and-3-teachers-arrested-for-murder-of-class-2-student एसीएन टाइम्स @ कानपुर । उत्तर प्रदेश के हाथरस में डी. एल. पब्लिक स्कूल के कक्षा 2 के स्टूडेंट की बलि देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने स्कूल संचालक और तीन शिक्षकों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि स्कूल की तरक्की के लिए उन्होंने बच्चे की बलि दी। आरोपी इसी तरह पहले भी बलि देने का प्रयास कर चुके हैं। बिना अनुमति चल रहे स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई है। बच्चे की हत्या के मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है।

हाथरथ पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसके अनुसार हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के रसगवां गांव का डी. एल. पब्लिक स्कूल आवासीय स्कूल है। यहां करीब 9 वर्षीय कृतार्थ पिता श्रीकृष्ण निवासी चुरसेन, थाना चंपदा पढ़ाई के लिए रहता था। वह कक्षा 2 का स्टूडेंट था। गत 23 सितंबर को स्कूल संचालक दिनेश बघेल ने परिजन को कृतार्थ की तबीयत खराब होने की सूचना दी। परिजन स्कूल पहुंचे तो वहां कृतार्थ नहीं मिला। उन्होंने संचालक बघेल से पूछा था तो उसने कहा कि कृतार्थ को उपचार करने के लिए ले गया है। लोगों को शंका हुई तो उन्होंने संचालक की तलाश की और थोड़ी देर बाद सादाबाद के निकट उसको कार सहित पकड़ लिया। बघेल की कार की पिछली सीट पर कृतार्थ मृत पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

गला दबाकर की गई थी हत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कृतार्थ की मौत की वजह उसका गला दबाया जाना आया। उसकी गर्दन पर चोट के निशान भी थे। अतः पुलिस ने कृतार्थ के पिता श्रीकृष्ण ने स्कूल संचालक दिनेश बघेल सहित पांच लोगों के खिलाफ विरुद्ध केस दर्ज कर मामला विवेचना में लिया। जांच में पता चला कि संचालक का पिता जशोधन भगत है जो तंत्र-मंत्र करता है। उसका मानना है कि यदि किसी बच्चे की बलि दे दी जाए तो स्कूल की तरक्की हो जाएगी और काम-धंधा अच्छा चलने लगेगा। इसलिए जशोधन और उसके बेटे दिनेश ने कृतार्थ की बलि देने का प्रयास किया लेकिन उसके विरोध करने पर उन्होंने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

पहले भी हो चुके बलि देने के प्रयास

कहा जा रहा है कि डी. एल. पब्लिक स्कूल में पहले भी कुछ स्टूडेंट की बलि देने का प्रयास हो चुका है। बहरदोई गांव के गावस्कर का कक्षा पहली में पढ़ने वाला बेटा राजा 6 सितंबर को होस्टल में सो रहा था तब उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। राजा की नींद खुल जाने से सफल नहीं हो सकी। गला दबाने से उसकी पेशाब तक निकल गई थी। बाद में उसका इलाज कराना पड़ा था। इसी तरह अजीत सिंह के बेटे प्रिंस का गला रस्सा से दबाने की कोशिश की गई थी।

कर्ज से लदा है स्कूल प्रबंधन

पता चला है कि स्कूल संचालक दिनेश बघेर ने केनरा बैंक से कर्ज लिया था। उसकी अदायगी में परेशानी आने के कारण ही वह टोने-टोटकों पर भरोसा कर रहा है। यही कारण है कि स्कूल की दीवार पर घोड़े की नाल लगी है तो गेट पर तंत्र-मंत्र वाली गुड़िया टंगी है। जगह-जगह नींबू और मिर्च भी लटा रखे हैं।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

बच्चे के परिजन और ग्रामीणों ने घटना और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने मामले में आरोपी दिनेश बघेल पिता जशोधन निवासी रसगंवा थाना सहपऊ, जशोधन उर्फ भगत जी पिता डोरीलाल निवासी रसगांव सहपऊ, रामप्रकाश पिता लीलासिंह निवासी गौतम नगर सादाबाद, लक्ष्मण सिंह पिता राधेलाल निवासी थाना बलदेव जिला मथुरा तथा वीरपाल पिता रघुवीर निवासी बंका मुरसान को गिरफ्तार किया है।

बिना मान्यता चल रहा था स्कूल, मान्यता रद्द, केस दर्ज

बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भर्ती ने स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया है। स्कूल के पास केवल कक्षा एक से पांच तक की ही मान्यता थी, लेकिन प्रबंधन बिना अनुमति धोखाधड़ी से कक्षा आठ तक की कक्षाओं और आवासीय विद्यालय का संचालन कर रहा था। इसके चलते खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रबंधन के विरुद्ध बिना मान्यता के कक्षाएं व आवासीय स्कूल चलाने, धोखाधड़ी तथा आरटीई के उल्लघंन सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान
डी. एल. स्कूल में हुई बच्चे की हत्या के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने भी संज्ञान लिया है। आयोग की ओर से जारी बयान में अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने हाथरस की घटना को लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताई, उन्होंने इसे इसे भयानक और अक्षम्य कृत्य बताया। उनका कहना है कि आयोग सरकार को बच्चों की सुरक्षा के संबंध में सिफारिशें भी देगा। भारत सरकार ने स्कूलों की जवाबदेही तय करने के लिए 2021 में एक गाइडलाइन बनाई थी, जो यह सुनिश्चित करने के लिए ह कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूलों में कोई लापरवाही न हो। सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी राज्यों को इस गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया था। आयोग ने राज्यों को फिर याद दिलाया है कि इन गाइडलाइन का पालन ईमानदारी से करें।

]]>
Sat, 28 Sep 2024 13:31:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
यह दरिंदा ही है ! 36 वर्षीय आबिद ने 60 साल की विधवा मां का किया बलात्कार, उन्हें पत्नी की तरह साथ रहने के लिए धमकाया भी https://acntimes.com/36-year-old-Abid-raped-his-60-year-old-widowed-mother https://acntimes.com/36-year-old-Abid-raped-his-60-year-old-widowed-mother एसीएन टाइम्स @ कानपुर । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की न्यायालय ने 36 वर्षीय बलात्कारी युवक को उम्र कैद की सजा सुनाई है। युवक ने अपनी 60 वर्षीय विधवा मां से न सिर्फ बलात्कार किया बल्कि उस पर पत्नी की तरह साथ रहने के लिए धमकाया भी। रिश्तों को शर्मशार करने वाले ऐसे राक्षसी प्रवृत्ति के बेटे के विरुद्ध न्यायालय ने सिर्फ 19 माह में ही सुनवाई पूरी कर फैसला सुना दिया। आरोपी पर 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी किया गया गहै।

मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले सनसनीखेज मामले में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश वरुण मोहित निगम ने अहम् फैसला सुनाया। सरकारी वकील विजय शर्मा के अनुसार मां से ज्यादती के मामले में न्यायालय ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत महज 20 महीने में सजा सुनाई है। शर्मा के अनुसार उन्होंने अपने अब तक के अनुभव में कभी ऐसा न तो देखा और न ही सुना कि ज्यादती जैसे गंभीर अपराध में एक मां रोते हुए यह दोहरा रही हो कि उसका बेटा राक्षस है जिसने उसके साथ बलात्कार किया। बुजुर्ग पीड़िता ने 20 बार अपने बेटे को दरिंदा कहा।

पिछले साल जनवरी में हुई थी घटना

घटना बुलंदशहर के एक गांव का है। यहां के यूसुफ और जावेद नामक युवकों ने 21 जनवरी 2023 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा भाई आबिद 16 जनवरी 2023 को विधवा मां के साथ खेत से मवेशियों के लिए चारा लाने गया था। वहां आरोपी आबिद ने मां का बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित बुजुर्ग का कहना था कि उनके पति की मृत्यु के बाद से उसका बेटा उन्हें अपनी पत्नी की तरह रहने के लिए दबाव बनाता था। आबिद चाहता था कि वह भी उसकी पत्नी के साथ रहे। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 506 में प्रकरण दर्ज कर 22 जनवरी को आरोपी आबिद को गिरफ्तार किया था। इसके बाद चालान न्यायालय में पेश किया गया था।

बेशर्मी की हद

पीड़िता के परिजन का कहना था कि बुजुर्ग ने वारदात के बाद घर लौटने पर बताई थी। परिजन ने आरोपी आबिद को समझाया भी था लेकिन उसका उस पर कोई असर नहीं पड़ा। वह अपनी हर हरकत को सही ठहराता रहा। वह मानने के लिए तैयार ही नहीं था कि उसने कुछ भी गलत किया है।

]]>
Sat, 28 Sep 2024 00:14:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
हाईकोर्ट की ऐसी टिप्पणी ! ‘ऐसा लगता है कलयुग आ गया? जानिए& किस मामले में एक हाईकोर्ट को ऐसा कहना पड़ा https://acntimes.com/High-Courts-comment-It-seems-like-Kalyug-has-arrived-Know-the-whole-matter https://acntimes.com/High-Courts-comment-It-seems-like-Kalyug-has-arrived-Know-the-whole-matter एसीएन टाइम्स @ प्रयागराज । दाम्पत्य जीवन में आ रहे बिखराव कई प्रकार की विपरीत परिस्थितियां सामने ला रहे हैं। जिस उम्र की जिस दहलीज पर पति पत्नी को एक-दूसरे की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस होती है, उस उम्र में उन्हें कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ रही है। ऐसे ही एक मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टिप्पणी की है कि, ‘लगता है कलयुग आ गया है।‘

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 80 साल के बुजुर्ग मुनेश कुमार गुप्ता द्वारा आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की गई है। इसमें उन्होंने अपनी बुजुर्ग पत्नी गायत्री देवी को प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने के अधीनस्थ न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी कर रहे हैं। उन्होंने सुनवाई के दौरान कहा कि, ‘ऐसा लगता है कि कलयुग आ गया है क्योंकि करीब 75-80 साल के बुजुर्ग दंपति गुजारा भत्ता के लिए एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।’ न्यायालय ने गायत्री देवी को 30 सितंबर को पेश होने के लिए इस उम्मीद से नोटिस जारी किया है कि दोनों (दंपति) संतोषजनक समाधान पर पहुंच सकें।

5 हजार रुपए गुजारा भत्ता का हुआ है आदेश

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग गायत्री देवी ने पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर कर पति से प्रतिमाह गुजारा भत्ता दिलाए जाने की गुहार लगाई थी। उन्होंने न्यायालय को बताया था कि उनके पति को प्रतिमाह 35 हजार रुपए पेंशन मिलती है। मामले में पारिवारिक न्यायालय ने उनके मुनेश कुमार गुप्ता पति को आदेशित किया कि वे पत्नी गायत्री देवी को प्रतिमा 5 हजार रुपए बतौर गुजारा भत्ता अदा करें। इस फैसले से गुप्ता असंतुष्ट हैं।

]]>
Fri, 27 Sep 2024 14:10:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
सजा&ए&दर्द ! गर्लफ्रैंड ने पत्नी बनकर पति को निर्वस्त्र कर सिगरेट से उसका हर अंग दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश भी की, बियर और बिरियानी नहीं देने की दी सजा https://acntimes.com/Wife-undressed-her-husband-and-burnt-his-entire-body-tried-to-cut-off-his-private-part https://acntimes.com/Wife-undressed-her-husband-and-burnt-his-entire-body-tried-to-cut-off-his-private-part एसीएन टाइम्स @ कानपुर । उत्तर प्रदेश के बिजनौर का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिरियानी, बियर और अन्य नशा नहीं मिलने पर गर्लफ्रैंड से पत्नी बनी एक युवती ने पति पर जुर्म ढाने की सारे हदें पार कर दी। उसने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे पूरा निर्वस्त्र किया और उसके हर अंग को सुलगाया। इतना ही नहीं उसने पति का प्राइवेट पार्ट काटने तक की कोशिश की। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरव हो रहा है। यह उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है। इसमें एक आदमी के हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे हैं। उसकी पत्नी उसकी छाती पर बैठी है और सिगरेट पी रही है तथा उसी सिगरेट से पति के हर अंग को जला भी रही है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान मन्नान जैदी के तौर पर हुई है। उसने पुलिस को अपनी पत्नी मेहर जहां के विरुद्ध एक रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

बिजनौर पुलिस ने X पर की पुष्टि 

बिजनौर पुलिस ने X पर मामले की पुष्टि की है। पीड़ित मन्नान जैदी के अनुसार चार महीने पहले उसकी शादी मेहर जहां से हुई थी, दोनों में शादी से पहले प्रेम संबंध था। मन्नान के अनुसार उसकी पत्नी बीयर, बिरयानी और नशे की मांग करती है जो वह पूरी नहीं कर पाता है। इसलिए उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह इस प्रताड़ना के बारे में परिजन को बताना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहा था। इसलिए उसने घर में खुफिया कैमरे लगा दिए। इन्हीं कैमरे में उसकी पत्नी की प्रताड़ना कैद हो गई।

पत्नी अंग सुलगाती रही, पती चीखता रहा

हिडन कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो में मेहर जहां ने पति मन्नान के दोनों हाथ बांध रखे हैं और उसकी छाती पर चढ़कर उसे पीटती नजर आ रही है। हद तो तब हो गई जब मेहर ने पति के बगल में बैठकर सिगरेट जलाई और पीने लगी। उसने पति मन्नान का पायजामा उतारकर उसे पूरी तरह निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद वह लगातार सिगरेट पीती रही और उसी से पति के शरीर को दागती रही। उसने जलती सिगरेट से मन्नान का प्राइवेट पार्ट तक जला दिया। इस दौरान मन्नान पूरे समय चीखता रहा।

प्राइवेट पार्ट काटने का प्रयास भी किया

मन्नान का आरोप ​​है कि मेहर जहां ने उसके प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास भी किया था। जिस रात का वीडियो वायरल हुआ है उस रात मेहर ने उसे दूध में कोई नशीला पदार्थ खिलाया था जिससे वह सुध-बुध खो बैठा था। इस दौरान उसने साथ ज्यादती हुई जो कैमरे में कैद हो गई। मन्नान की शिकायत पर पुलिस ने मेहर जहां के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

]]>
Mon, 23 Sep 2024 13:15:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
रिश्ता हुआ शर्मशार : पोर्न वीडियो देखने के बाद भाई ने सगी बहन के साथ किया रेप फिर गला घोंटकर हत्या कर दी https://acntimes.com/Young-man-raped-real-sister-after-watching-porn-video-then-murdered-her https://acntimes.com/Young-man-raped-real-sister-after-watching-porn-video-then-murdered-her एसीएन टाइम्स @ कानपुर । उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से बहन-भाई के रिश्त को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने के बाद अपनी नाबालिग बहन का रेप किया। उसका कुकृत्य उजागर न हो जाए इसलिए गला घोंटकर बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कासंगज कासंगज में 3 फरवरी को 19 वर्षीय एक भाई द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बहन का रेप कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना वाले दिन दोनों भाई-बहन घर में अकेले थे और लेटे थे। उनकी मां किसी काम से रिश्तेदारी में गई हुई थी। इसी दौरान युवक मोबाइल फोन पर पोर्न वीडियो देखने लगा। वीडियो देखने के बाद उसने पास में सो रही बहन को अपनी हवस का शिकार बना डाला। नाबालिग ने काफी विरोध किया लेकिन वह खुद को बचा नहीं सकी। युवक को लगा कि उसके इस दुष्कृत्य के बारे में बहन घर वालों को बता नहीं दे, इसलिए उसने उसने गला घोंट कर किशोरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक फरार हो गया।

मृतका के चाचा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

घर पहुंचने पर युवक की करतूत का पता चलने पर मृतका के चाचा ने अगले दिन 4 फरवरी को पटियाली थाने में पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी मिलते ही पुलिस मृतका के घर पहुंची और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महज 24 घंटे में ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फ़ोन भी जब्त किया। मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें पोर्न वीडियो मिले। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

]]>
Tue, 06 Feb 2024 19:49:01 +0530 Manish Kumar Shukla
बड़ी चोरी & बड़ा खुलासा : नौकर ने कम्पाउंडर व चौकीदार के साथ मिलकर डॉक्टर के यहां की थी 40 लाख से अधिक की चोरी, सभी गिरफ्तार, देखें वीडियो... https://acntimes.com/The-servant-himself-along-with-the-compounder-and-the-watchman-Dr--R-Of-40-lakhs-were-stolen-from-Agarwals-house https://acntimes.com/The-servant-himself-along-with-the-compounder-and-the-watchman-Dr--R-Of-40-lakhs-were-stolen-from-Agarwals-house ललितपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने पुलिस लाइन में किया वारदात का खुलासा

सुमन झा

एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । शहर के प्रसिद्ध डॉ. आर. के अग्रवाल के यहां 40 लाख रुपए से अधिक की चोरी को उनके ही नौकर ने अंजाम दिया था। 23 साल से डॉ. अग्रवाल के यहां काम कर रहे नौकर ने डॉक्टर के कम्पाउंडर व चौकीदार के साथ मिलकर वारदात की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराए गए रुपए बरामद कर लिए हैं।

यह खुलासा ललितपुल के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने पुलिस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि सर्जन डॉ. आर. के. अग्रवाल पुत्र स्व. शिवचरन निवासी अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास थाना कोतवाली ललितपुर ने शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि उनकी दादी की आलमारी से 40 लाख रुपए से अधिक चोरी हुए हैं। उन्होंने प्रकाश पुत्र बसंत कुशवाहा निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली ललितपुर पर संदेह जाहिर किया था क्योंकि वह वारदात के बाद से ही गायब था। पुलिस ने मामले में भादंवि की धारा 381 का प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा 03 टीमें गठित कर आरोपी की तलाश की गई। उसकी मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन परिसर से बरामद हुई थी।

दो धाराएं बढ़ाई, न्यायालय में पेश किया

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रकाश पुत्र बसंते कुशवाहा (35) निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली ललितपुर, फूलचन्द्र पुत्र हरिचरण कुशवाहा (42) निवासी मजरा-सिद्धनपुरा मडवारी थाना कोतवाली ललितपुर, कंपाउंडर दीपक पुत्र प्रेमनरायण कुशवाहा (39) निवासी वर्णी जैन इंटर कॉलेज के पास सिविल लाइन थाना कोतवाली ललितपुर, चौकीदार भजन पुत्र मोहनलाल कुशवाहा (46) निवासी रामनगर थाना कोतवाली ललितपुर को मुखबिर की सूचना पर ललितपुर के ग्राम मडवारी से गिरफ्तार किया। पूछताछ और तालासी लेने पर आरोपियों के पास से डॉ. अग्रवाल के यहां से चुराए गए 41 लाख 59 हजार 500 रुपए बरामद हो गए। मामले में आरोपियों के विरुद्ध भादंवि की धारा 411, 120बी बढ़ा कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

22 साल से काम कर रहा था, रुपए देखे तो लालच आ गया

आरोपी प्रकाश कुशवाह ने पूछताछ में बताया कि मैं डॉक्टर साहब के यहां करीब 22 साल से काम कर रहा हूँ। डॉक्टर साहब मुझे अपने लड़के की तरह ही मानते थे। घर में मुझे पता था कि सारा पैसा कहां रखा रहता है। लालच में आकर मैंने अपने दोस्तों डॉ. के कम्पाउण्डर दीपक कुशवाहा, चौकीदार भजन कुशवाहा के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। डॉ. अग्रवाल दीपक कुशवाहा के साथ जब सुबह करीब 9.30 बजे अस्पताल चले गए और ॉपरेशन थियेटर में थे तो दीपक ने मुझे फोन करके बता दिया था।

वारदात से पहले काट दी थी सीसीटीवी कैमरे की सप्लाई

आरोपी नौकर प्रकाश ने बताया कि मैंने डॉक्टर साहब के शिव डायग्नोटिस्टक सेन्टर में लगे सीसीटीवी कैमरों की सप्लाई काट दी ताकि कैमरे में चोरी पकड़ी न जाए। इसके बाद उनके चौकीदार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के रुपए एक बैग में रखकर मड़वारी में रहने वाले अपने साले फूलचन्द के यहां चला गया। पूरी वारदात साले को बताकर उसे भी साजिश में शामिल कर लिया।

]]>
Sun, 04 Feb 2024 23:22:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
बैंक व वित्तीय संस्थान में पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान, सुरक्षा उपकरण भी जांचे https://acntimes.com/Police-launched-intensive-checking-campaign-in-banks-and-financial-institutions https://acntimes.com/Police-launched-intensive-checking-campaign-in-banks-and-financial-institutions एसीएन टाइम्स @ ललितपुर l एसपी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देंशन में ललितपुर पुलिस ने अपने-अपने थानाक्षेत्र में बैंकों एवं वितीय सस्थानों की सघन चैकिंग की। इस दौरान बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई। आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग कर ड्यूटी पर लगे सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिले में हो रही वारदातों और अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ललितपुर पुलिस पूरी मुश्तैद नजर आ रही है l अपराधियों पर अंकुश लगाने व वित्तीय संस्थानों, बैंक में ग्राहकों को पुलिस की मौजूदगी का अहसास कराने और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के उद्देश्य से ललितपुर जिले में एसपी के निर्देशन में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया. 

]]>
Wed, 31 Jan 2024 17:33:25 +0530 Manish Kumar Shukla
डी आई जी झाँसी ने रेंज के चौकी प्रभारियों के सीयूजी नंबर किये जारी https://acntimes.com/DIG-Jhansi-released-CUG-numbers-of-outpost-in-charges-of-the-range. https://acntimes.com/DIG-Jhansi-released-CUG-numbers-of-outpost-in-charges-of-the-range. एसीएन टाइम्स @ झाँसी l

शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनकर त्वरित करें निस्तारणः डीआईजी

चौकी प्रभारियों को और अधिक बनाया गया जिम्मेदार

झाँसी। पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने रेंज की कानून व्यवस्था एवं संचार व्यवस्था को मजबूत, बनाये रखने, पीड़तिों की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एंव त्वरित निस्तारण हेतु, रेंज के सभी थानों के अंतर्गत आने वालो चौकियों के स्थाई सीयूजी नम्बरों की सूची जारी की है। डीआईजी ने रेंज के सभी थाना चौकियों में पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए है। साथ ही जनता के व्यक्तियों से किसी भी परिस्थिति में पुलिस को त्वरित सूचना तथा सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

सभी चौकी प्रभारियों को उपलब्ध कराए गए सीयूजी नंबर

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने परिक्षेत्र के थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी के स्थाई सीयूजी नम्बर उपलब्ध कराये गये हैं, जिन्हें 24×7 सीयूजी नम्बरों पर उपलब्ध रहकर सीधे चौकी इंचार्ज को जिम्मेदार बनाने के लिए एंव आम जनमानस के प्रति सीधे सुलभ तरीके से फोन कॉल पर उपलब्ध रहने हेतु निर्देशित किया गया।

चौकी प्रभारी ही रखेगा सीयूजी मोबाइल नंबर

इस नई व्यवस्था के बाद यदि कोई दरोगा किसी चौकी से स्थानांतरित होता है तो चौकी का सी०यू०जी० मोवाइल नंबर वही रहेगा और नवागत चौकी इंचार्ज को हस्तगत होगा।

चौकी प्रभारी ऑनलाइन चालान भी कर सकते

जनसुनवाई में बेहतरी लाने एवं ट्रैफिक चालान व अन्य एप्प के प्रचलन में बढ़ोतरी लाने आदि के संबंध में सीधे चौकी इंचार्ज को जिम्मेदार बनाने के लिए एवं आम जनमानस के प्रति सीधे सुलभ तरीके से फोन कॉल पर उपलब्ध रहने हेतु डाटा पैकेज सहित सिम कार्ड आवंटित किए जाए जिससे डाटा पैकेज की मदद से सभी चौकी इंचार्ज ऑनलाइन चालान भी कर सकते हैं। इसके लिए चालान का सॉफ्टवेयर भी उनके मोबाइल पर इंस्टॉल करा दिया जाएगा, जिससे चालानों में भी बढ़ोतरी होगी।

अब सीधे अपने चौकी इंचार्ज से संपर्क कर सकती हैं जनता

उपरोक्त नंबरों को 'सार्वजनिक स्थलों जैसे चौकी, थाना, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, एंव अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा/प्रकाशन करे ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में लोग सीधे अपने चौकी इंचार्ज से संपर्क कर सकें, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके।

सीयूजी नंबर का किया जाए प्रचार-प्रसार

डीआईजी ने जनपद प्रभारी झाँसी को निर्देशित किया है कि जिन चौकियों पर सीयूजी सिम उपलब्ध नहीं है, वहाँ पर शीघ्र ही एक सप्ताह में सीयूजी सिम उपलब्ध कराकर सम्बन्धित चौकी क्षेत्र में (सीयूजी नम्बर) का प्रचार-प्रसार किया जाए।

]]>
Wed, 31 Jan 2024 16:33:59 +0530 Manish Kumar Shukla
ऐसा क्या हुआ कि लोगों ने मृत बच्चे के पिता को ही पीट दिया, जांच हुई तो यह हुआ बड़ा खुलासा https://acntimes.com/What-happened-that-people-beat-the-father-of-the-dead-child https://acntimes.com/What-happened-that-people-beat-the-father-of-the-dead-child एसीएन टाइम्स @  हरिद्वार l धर्मनगरी हरिद्वार से आत्मा को झकझोर देने वाला वाक्या सामने आया है। कैंसर पीड़ित बेटे की जान बचाने की आस में एक दंपति यहां गंगा स्नान के लिए आ गए। दुर्भाग्यवश बच्चे की रास्ते में ही मौत गई। इसके बाद भी दोनों ने मृत बेटे को गंगा स्नान कराया। उन्हें भरोसा था कि गंगा स्नान के बाद बेटा जिंदा हो जाएगा। परंतु ऊपर वाले को शायद कुछ और मंजूर था। हर की पौड़ी में स्नान करने पहुंचे अन्य लोगों ने मां-बाप बच्चे का हत्यारा समझ लिया और पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार दिल्ली सोनिया विहार में रहने वाले राजकुमार सैनी पत्नी के साथ हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंचे थे। वे यहां ब्लड कैंसर से पीड़ित अपने 7 वर्ष के बेटे रवि को गंगा स्नान कराने लाए थे। रवि का इलाज दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा था जहां डॉक्टरों के जवाब दे दिया। रवि के माता-पिता अपने बेटे को खोना नहीं चाहते थे। रवि की मौसी ने उन्हें सलाह दी कि वे एक बार रवि को हरिद्वार में गंगाजी में स्नान करवा दें। उसने बताया कि ऐसी मान्यता है कि हर की पेढ़ी में गंगाजी में नहलाने से लोग ठीक हो जाते हैं।

लोगों को लगा कि माता-पिता ने बच्चे को डुबोकर मार दिया

बच्चे को बचाने के लिए परिजन हरिद्वार स्नान कराने पहुंच गए लेकिन रास्ते में ही रवि की मौत हो गई। इसके बाद भी राजकुमार और उनकी पत्नी ने अपने मृत बेटे को गंगाजी में डुबकी लगवा दी। तभी कुछ लोगों को लगा कि परिजन ने बच्चे को गंगा में डुबोकर मार दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। पूछताछ में माता-पिता ने पूरा घटनाक्रम बताया। गौरतलब है कि, इस घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ था। 

डूबने से नहीं, खून की कमी से हुई थी मौत

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान राजकुमार सैनी के ड्राइवर से बात की। उसने पूछताछ में बताया कि रास्ते में मे ही सैनी के बेटे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें मौत कीवजह गंगाजी में डुबोने से होने की बात की पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे में खून की काफी कमी थी जिसके चलते उसकी मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बच्चे का शव परिजन को सौंप दिया।

]]>
Sat, 27 Jan 2024 20:28:58 +0530 acntimesup
यूपी में लगेंगे 100 से ज्यादा कम्‍प्रेस्‍ड बायो गैस प्लांट, बदायूं में आज शुरू होगा पहला प्लांट, एक दिन में 14 टन बायो गैस का होगा उत्पादन https://acntimes.com/More-than-100-compressed-bio-gas-plants-will-be-set-up-in-UP-will-start-today-in-Badaun https://acntimes.com/More-than-100-compressed-bio-gas-plants-will-be-set-up-in-UP-will-start-today-in-Badaun पंकज दुबे 

एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । यूपी में निकट भविष्‍य में कम्‍प्रेस्‍ड बायो गैस के 100 से अधिक प्‍लांट लगने वाले हैं। बदायूं से इसकी शुरुआत हो रही है। इस सिलसिले में शनिवार की सुबह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम योगी ने बताया कि आज जनपद बदायूं में कम्प्रेस्ड बायो गैस के नए प्लांट का उद्घाटन होने जा रहा है और राज्य के 8 अन्य जनपदों में कम्प्रेस्ड बायो गैस के नए संयंत्र का शिलान्यास भी किया जाएगा।

सीएम योगी ने कम्प्रेस्ड बायोगैस प्‍लांट के फायदे गिनाते हुए कहा कि इससे स्‍मॉग और पराली जैसी समस्‍याओं के समाधान के साथ-साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने का भी मार्ग प्रशस्‍त होगा। यूपी के अंदर यह न सिर्फ पर्यावरण बल्कि किसानों की आमदनी, नए रोजगार सृजन करने और अन्‍य प्रकार से निवेश के लिए भी एक नए क्षेत्र का प्रवेश इस दिशा में प्रारम्‍भ होने जा रहा है।

इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘आज बदायूं में जिस कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट का उद्घाटन होने जा रहा है, उसकी विशेषता है कि ये प्लांट प्रति दिन 14 टन बायो गैस का उत्पादन करेगा। इससे पराली की समस्‍या का समाधान होगा ही किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। उन्‍होंने बताया कि आने वाले समय में 100 ऐसे प्‍लांट यूपी में बनेंगे। पुरी ने यूपी में पिछले सात सालों में हुए विकास की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि एक जमाने में लोग यूपी को बीमारू राज्‍यों में शुमार करते थे लेकिन आज तस्‍वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज दुनिया भर से लोग यहां निवेश करना चाहते हैं।

]]>
Sat, 27 Jan 2024 11:00:12 +0530 Manish Kumar Shukla
ईमानदार की ईमानदारी को सलाम https://acntimes.com/Salute-to-the-honesty-of-the-honest https://acntimes.com/Salute-to-the-honesty-of-the-honest इसीएन टाइम्स @ अयोध्या। भारतीय अरबपति एवं बिजनेस मैग्नेट श्रीधर वेम्बू का परिवार राम मंदिर की सुरक्षा संभाल रही सीएम योगी की विशेष सुरक्षा फोर्स का कायल हो गया है। गत 22 जनवरी को रामलला का दर्शन करते तमिलनाडु निवासी वेम्बू की मां जानकी का पर्स मंदिर में गिर गया था, जो विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के निरीक्षक मानवेंद्र पाठक व उप निरीक्षक ओंकारनाथ त्रिपाठी को मिला।
पर्स में 66,290 रुपये नकद, आधार कार्ड व पूजा सामग्री थी। आधार कार्ड से पड़ताल करने पर पर्स के स्वामी का पता चला, लेकिन तब तक वेम्बू का परिवार तमिलनाडु पहुंच चुका था। उन्होंने एसएसएफ अधिकारियों को रामनगरी में ठहरे अपने परिजन एस निवास का मोबाइल नंबर देकर पर्स उन्हीं को सौंपने का आग्रह किया। इसके बाद बुधवार को राम मंदिर पहुंचे एस निवास को एसएसएफ प्रभारी यशवंत सिंह ने पर्स सौंपा।
एसएसएफ की ईमानदारी का सराहा
यशवंत ने बताया कि श्रीधर वेम्बू प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों में थे। चार्टर्ड एकाउंटेंट एस निवास ने बताया कि श्रीधर वेम्बू तंजावुर के निकट तेनकासी के निवासी हैं। वेम्बू परिवार राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करता है। एसएसएफ की ईमानदारी सराहनीय है।
पर्स में पूजा में प्रयुक्त होने वाली एक छोटी घंटी थी, जो श्रीधर वेम्बू की मां जानकी को बहुत प्रिय है। वह उन्हें मिल गई, जिसे लेकर वह प्रसन्न हैं। श्रीधर देश में इसलिए विशिष्ट स्थान रखते हैं, क्योंकि वह अमेरिका की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर बिजनेस करने के लिए भारत लौट आए। यहां उन्होंने जोहो नाम से सॉफ्टवेयर साल्यूशंस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी शुरू की।
श्रीधर वेम्बू ने सोच लिया था कि वे भारत में रह कर अपना बिजनेस करेंगे। उन्होंने किसी मेट्रो सिटी में आफिस न खोल कर गांव में ही कार्यालय खोला और अरबों डालर की कंपनी खड़ी कर दी। उनकी गिनती देश के चुनिंदा अरबपतियों में होती है।

]]>
Thu, 25 Jan 2024 21:12:35 +0530 Manish Kumar Shukla
उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर & में टैंकर&टेंपो की जोरदार भिडंत, गंगा स्नान करने जा रहे 12 श्रद्धालुओं की मौत https://acntimes.com/Uttar-Pradesh-Shahjahanpur---Heavy-collision-between-tanker-and-tempo,-12-devotees-going-to-take-bath-in-Ganga-died. https://acntimes.com/Uttar-Pradesh-Shahjahanpur---Heavy-collision-between-tanker-and-tempo,-12-devotees-going-to-take-bath-in-Ganga-died. एसीएन टाइम्स @ शाहजहाँपुर l उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में थाना अल्हागंज क्षेत्र में अल्हागंज क्षेत्र के फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के सुखसुखी गांव के पास गुरुवार सुबह घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार टैंकर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे टैम्पो के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं  और एक बच्चा शामिल है. घटना के तीन घंटे  बाद एडीजी और पुलिस कमिश्नर ने मौके का जायजा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेल टैंकर ने श्रद्धालुओं से भरे टैंपों को इतनी भयानक टक्कर मारी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए. सवारियों को बचाव का मौका भी नहीं मिला. मरने वाले सभी तीर्थयात्री गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद जा रहे थे. टैंपो को टक्कर मारने वाले टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है. बरेली एडीजी पीसी मीणा और कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया. डग्गामार वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारियां भरने और अभियान चलाने के सवाल पर दोनों अधिकारी बचते नजर आए.

मुख्यमंत्री ने जनपद शाहजहांपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया  है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश  दिए हैं. सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की .

]]>
Thu, 25 Jan 2024 20:13:01 +0530 Manish Kumar Shukla
गणतंत्र दिवस उत्सव पर न पड़े खलल मुख्य मंत्री के सख्त निर्देश https://acntimes.com/hief-Ministers-strict-instructions-to-ensure-that-Republic-Day-celebrations-are-not-disturbed https://acntimes.com/hief-Ministers-strict-instructions-to-ensure-that-Republic-Day-celebrations-are-not-disturbed एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान किसी गीत-संगीत और नारेबाजी से किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं होना चाहिए। यदि कोई विद्वेष फैलाने का प्रयास करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी विजय कुमार ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश मातहतों को दिए। उन्होंने संवेदनशील एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा निर्धारित एसओपी के मुताबिक सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी कमिश्नरेट व जिलों में नियमित रूप से प्रातकालीन पोस्टर पार्टी का गठन कर चेकिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि असामाजिक तत्व सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास न कर सकें।
डीजीपी ने गणतंत्र दिवस के आयोजनों की अचूक सुरक्षा व्यवस्था के लिए समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस बल को उच्च सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राओं की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

]]>
Thu, 25 Jan 2024 19:35:39 +0530 Manish Kumar Shukla
ललितपुर आत्मदाह का प्रयास : जमीन पर कब्जे से परेशान व्यक्ति ने जय श्री राम कह कर शरीर पर उड़ेल लिया डीजल और लगा ली आग, देखें वीडियो... https://acntimes.com/A-person-tried-to-commit-suicide-in-Lalitpur-poured-diesel-and-set-himself-on-fire-3438 https://acntimes.com/A-person-tried-to-commit-suicide-in-Lalitpur-poured-diesel-and-set-himself-on-fire-3438 जमीन पर कब्जे से परेशन अधेड़ ने डीजल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, तीन दिन से भटक रहा था न्याय के लिए

एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । शहर के घंटाघर चौराहे पर एक अधेड़ व्यक्ति ने डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। डीजल उड़ेलने से पहले उसने जय श्री राम का उद्घोष भी किया। उसका आरोप है कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। न्याय की आस में वह तीन दिन से दफ्तर दर दफ्तर भटक रहा था, सुनवाई नहीं हुई तो उसने ऐसा कदम उठाया।

स्थानीय घंटाघर चौराहे पर रविवार दोपहर करीब सवा तीन बजे हड़कंप मच गया। यहां एक अधेड़ व्यक्ति ने जय श्री राम का उद्घोष करने के बाद अपने शरीर पर डीजल डाल लिया और आग लगा ली। अगले ही पल वह आग की लपटों से घिर गया। यह देख वहां मौजूद लोगों और सिटी कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने कपड़ा डालकर उसे बचाया। बाद में पुलिस उसे लेकर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। आग की लपटों से उसका चेहरा, सिर और सीना झुलस गया। डॉक्टरों के अनुसार वह करीब 15 फीसदी झुलसा है।

पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई

आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विनोद कुमार नामदेव बताया। उसने मीडिया को बताया कि वह तालबेहट के चौबयाना मोहल्ले का रहने वाला है। उसके घर के पास एक मुस्लिम व्यक्ति अपने मकान का दरवाजा लगाकर कब्जा कर रहा है। विनोद के अनुसार उक्त जमीन को लेकर न्यायालय में केस चल रहा है। न्यायालय ने यथास्थिति को लेकर स्टे भी दे रखा है। बावजूद आरोपी नहीं मान रहे। वह कई बार इसकी शिकायत पुलिस से कर चुका है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। उल्टा उसे ही डराया-धमकाया जा रहा है। विनोद का आरोप है कि आरोपित व्यक्ति अपने घर की महिलाओं और बेटियों से उसके विरुद्ध ज्यादती का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी भी देते हैं। इससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

एक दिन पूर्व हो चुका है समझौता

मामले में एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। दूसरे पक्ष की ओर से किसी प्रकार की शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार डॉक्टरों ने विनोद की हालत खरते से बाहर बताई है।

]]>
Sun, 21 Jan 2024 23:59:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
कानूनी दलीलें देने वाले अधिवक्ताओं और कानून का पालन करवाने वाले राजस्व कर्मियों ने लगाए चौके&छक्के, क्रिकेट के माध्यम से दिया सद्भावना का संदेश https://acntimes.com/Advocates-and-revenue-employees-hit-fours-and-sixes-on-the-cricket-field https://acntimes.com/Advocates-and-revenue-employees-hit-fours-and-sixes-on-the-cricket-field एसीएन टाइम्स @ तालबेहट l न्यायालय में कानून की दलीलें देने वाले अधिवक्ताओं के हाथों में आज बैट-बॉल नजर आ रहे थे तो कानून का पालन करवाने वाला राजस्व अमला खेल का मैदान नाप रहा था। सद्भावना देने के लिए हुए इस विशेष आयोजन में अधिवक्ताओं और राजस्व कर्मचारियों ने रन बनाने के लिए पसीना बहाया और चौके-छक्के भी जड़े। अधिवक्ताओं की टीम 3 रन के अंतर से विजयी रही।

अयोध्या में प्रभु श्री राम के दिव्य मंदिर एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में तालबेहट तहसील मुख्यालय पर रविवार को तहसील बार एसोसिएशन तालबेहट और प्रशासन एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच मर्दन सिंह शासकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हुआ।

बार एकादश ने जीता टॉस, की पहले बल्लेबाजी

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप निरीक्षक अनुपम शुक्ला और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहरलाल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बार एकादश ने कप्तान अजय उपाध्याय ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआती तीन ओवर में ही बार एकादश के तीन बल्लेबाज मात्र 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद सुनील तिवारी और अभिमन्यु सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की। तिवारी ने 55 और सिंह ने 29 रन बनाए। बार एकादश की ओर से एकमात्र छक्का अखिलेश रजक ने एसडीएम श्रीराम यादव की गेंद पर जड़ा। इस तरह टीम निर्धारित 20 ओवर में 136 रन बना कर जीत के लिए प्रशासन एकादश को 137 रन का लक्ष्य दिया।

उप जिलाधिकारी के आउट होते ही बिखर गई टीम

प्रशासन एकादश की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के कपिल तिवारी महज तीन रन के स्कोर पर ही आउट हो गए। कप्तान एवं एसडीएम श्रीराम यादव और विवेक गोस्वामी ने स्थिति संभाली और 14 ओवर तक पिच पर डटे रहे। हालांकि जैसे ही उप जिलाधिकारी आउट हुए प्रशासन एकादश की टीम ढेर हो गई। टाम 20 ओवर में केवल 133 रन ही बना सकी। इस तरह मैत्री मैच में बार एकादश टीम तीन रन से विजयी रही। अंपायरिंग नायब तहसीलदार धनेंद्र तिवारी और पत्रकार गौतम मोदी ने की। भाईचारे और सद्भावना का संदेश देने के लिए इस मौच को देखने के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी पूरे समय मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अगला मैच 25 जनवरी को

25 जनवरी को मतदाता जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर पुनः मैत्री और सद्भावना मैच होगा। इसके लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर प्रैक्टिस करने का निर्णय लिया है।

]]>
Sun, 21 Jan 2024 21:49:34 +0530 Manish Kumar Shukla
ललितपुर बिग ब्रेकिंग : NH44 पर चलता कंटेनर अचानक बना आग का गोला, ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर बचाई जान, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Lalitpur-Big-Breaking-Massive-fire-breaks-out-in-moving-container-on-NH44 https://acntimes.com/Lalitpur-Big-Breaking-Massive-fire-breaks-out-in-moving-container-on-NH44 सुमन झा

एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 (NH44) पर बीती रात एक कंटेनर में भीषण आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर ने कंटेनर से कूद कर जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा नाराहट थानान्तर्गत ग्राम बंगरिया के पास एनएच44 पर हुआ। मध्य प्रदेश के सागर से उत्तर प्रदेश के झांसी तरफ जा रहे एक कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और कंटेनर को पूरी तरह चपेट में ले लिया। जान बचाने के लिए ड्राइवर और चालक कंटेनर से कूद गए।

तड़के फिर भभकी आग

जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। चूंकि कंटेनर काफी गर्म हो गया था और आग भी पूरी तरह नहीं बुझ पाई थी इसलिए तड़के करीब 4 बजे फिर भभक पड़ी और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। फिरहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। न ही यह जानकारी मिली है कि कंटेनर खाली था या कोई सामान भरा हुआ था। ड्राइवर और क्लीनर के नाम भी पता नहीं चल सके हैं।

]]>
Fri, 19 Jan 2024 13:04:22 +0530 Manish Kumar Shukla
आगरा&लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मिला बुरी तरह क्षत&विक्षत शव, रातभर रौंदती रहीं गाड़ियां, सिर्फ एक अंगुली बची, फावड़े से खुरच कर उठाने पड़े अवशेष https://acntimes.com/Vehicles-kept-trampling-dead-bodies-on-Agra-Lucknow-Expressway-throughout-the-night https://acntimes.com/Vehicles-kept-trampling-dead-bodies-on-Agra-Lucknow-Expressway-throughout-the-night एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पुलिस को एक क्षत-विक्षत शव मिला है। शव के अवशेष को एकत्र करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। सभी अवशेष फावड़े से खुरच कर उठाने पड़े। बताया जा रहा है कि घने कोहने के कारण दिखाई नहीं देने से सारी रात वाहन शव को रौंदती रहीं। मौके से सिर्फ एक उंगली ही मिली जिसके आधार पर मृतक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को एक्सप्रेस-वे पर लगभग 40 वर्षीय एक शख्त की मौत की खबर मिली थी। जानकारी मिलते ही आगरा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गिरीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी साथ थी। मौके पर सड़क पर पूरी तरह क्षत-विक्षत शव मिला जिसकी सिर्फ एक उंगली ही सलामत बची थी। रात भर वाहनों के रौंदने के कारण शव की हालत ऐसी हो गई कि उसके अवशेष फावड़े से खुरच कर उठाने पड़े। फॉरेंसिक टीम शेष बची उंगली के प्रिंट लिए हैं जिसके आधार पर मृतक की पहचान की जाएगी। माना जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आर. एन. सिंह ने मीडिया को बताया कि घना कोहरा होने का करण सड़क पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की सुरक्षा गाड़ियां निरंतर गश्त करती हैं।

]]>
Wed, 17 Jan 2024 13:30:09 +0530 Manish Kumar Shukla
सौर उर्जा का हब बनेगा तालबेहट, 10 गीगावाट बिजली का होगा उत्पादन, 42 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च https://acntimes.com/Talbehat-tehsil-of-Lalitpur-will-become-the-hub-of-solar-energy https://acntimes.com/Talbehat-tehsil-of-Lalitpur-will-become-the-hub-of-solar-energy  राखी झा 

एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । जिले की तालबेहट तहसील सौर ऊर्जा का हब बनने जा रही है। यहां देश की प्रतिष्ठित रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी 42,250 करोड़ रुपये का निवेश कर सौर ऊर्जा प्लांट लगाएगी। इससे 10 गीगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने करीब तीन हजार एकड़ भूमि चिह्नित की है। इसे धरातल पर उतारने की प्रक्रिया चल रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी ने 42,250 करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा का प्लांट स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था। कंपनी ने प्लांट के लिए तहसील तालबेहट के आठ गांवों में तीन हजार एकड़ भूमि भी चिह्नित कर ली है। कुछ ग्राम समाज की तो कुछ एकड़ निजी भूमि है। कंपनी इसे समझौते के तहत लीज पर लेगी। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में इतने बड़े निवेश को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में जिला प्रशासन तेजी से जुटा है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू हो जाएगा। यहां बनने वाली 10 गीगावाट बिजली कंपनी विद्युत विभाग को बेचेगी। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बिजली समस्या से भी काफी हद तक निजात मिल सकेगी।

यहां लगने वाले अन्य सोलर प्लांट

अन्य नामी कंपनियां भी सोलर प्लांट स्थापित कर रही हैं, इसमें टुस्को कंपनी दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। एक प्रोजेक्ट माताटीला बांध पर करीब 6,500 करोड़ रुपये से फ्लोटिंग सोलर प्लांट व ग्राम सरखड़ी के पास एक सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। वहीं, एसजेडीएन एनर्जी कंपनी तालबेहट क्षेत्र में पांच हजार करोड़ रुपये से सोलर प्लांट स्थापित करेगा। इसके लिए छह सौ एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है।

फैक्ट फाइल

- 187 इकाइयों ने निवेश के लिए एमओयू साइन किया।
- 53 इकाइयाें का काम अंतिम दौर में।
- 56000 करोड़ रुपये निवेश का मिला है लक्ष्य।
- 15683 करोड़ के प्रोजेक्ट का काम अंतिम चरण में।

चिह्नित कर ली गयी जमीन 

42,250 करोड़ रुपये से रिलायंस कंपनी सौर ऊर्जा का प्लांट स्थापित करेगी। 10 गीगावाट बिजली उत्पादित की जाएगी। प्लांट के लिए तीन हजार एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसे धरातल पर लाने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी।

अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी- ललितपुर

]]>
Mon, 15 Jan 2024 18:35:47 +0530 Manish Kumar Shukla
UP : उन्नाव की SBI में सांड घुंसने से मचा हड़कंप, लोग बोले& पैसे निकानले आया होगा, देखें वायरल वीडियो... https://acntimes.com/There-was-a-stir-after-the-bull-entered-SBI-video-went-viral https://acntimes.com/There-was-a-stir-after-the-bull-entered-SBI-video-went-viral एसीएन टाइम्स @ कानपुर । सोशल मीडिया पर एक सांड के बैंक में घुसने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिल की शाहगंज ब्रांच का है। सांड के घुसने से बैंक में अफरा-तफरी मच गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रह हैं, कोई कह रहा है कि यह बैंक में रुपए लेने आया होगा तो किसी का कहना है कि इसे एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर भेजने से यह नाराज हो गया।

जानकारी के अनुसार बैंक में सांड के घुसने की घटना घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव की बताई जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह शाहगंज SBI ब्रांच का है। दावे पर यकीन करें तो सांड दोपहर करीब 12 बजे घुसा। उसके घुसते ही बैंक में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बचने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मी और लोगों ने सांड को बैंक से बाहर निकाला तब जाकर लोगों की जान में जान आई।

]]>
Wed, 10 Jan 2024 16:58:26 +0530 Manish Kumar Shukla
अजब&गजब : जमीन के लिए सास की चिता पर बैठ गई बहू, पुलिस ने समझा कर अंतिम संस्कार करवाया, देवर को ज्यादा जमीन मिलने से थी नाराज महिला https://acntimes.com/Daughter-in-law-sat-on-mother-in-laws-funeral-pyre-for-land https://acntimes.com/Daughter-in-law-sat-on-mother-in-laws-funeral-pyre-for-land उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लोधौरा गांव का मामला

एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां संपत्ति बंटवारे से नाराज एक महिला ने अपनी सास की चिता पर बैठकर हंगामा काटा। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद पुलिस ने महिला सो समझाइश देकर बहू को चिता से उतारा तब जाकर बेटे ने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। 

जानकारी के अनुसार, मामला लुधौरा गांव का है। यहां रहने वाले दिवंगत गजराज सिंह की पत्नी मायावती की बीती रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अगले दिन दोपहर में मृतक महिला का छोटा बेटे ज्ञानेंद्र के घर मां के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रहा थी। इसके बाद वृद्धा का शव चिता पर रखा गया। तभी मृतका के बड़े बेटे राघवेंद्र की पत्नी वहां पहुंची और सास की चिता पर बैठ गई और हंगामा करने लगी। यह देख ग्रामीण स्तब्ध रह गए।

परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कमलापुर थाना प्रभारी कृष्णबलि सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को समझा-बुझाकर चिता से नीचे उतारा। इस पूरे घटनाक्रम में करीब तीन घंटे हो गए। पुलिस की मौजूदगी में छोटे बेटे ज्ञानेंद्र ने मां को मुखाग्नि दी।

यह थी हंगामे की वजह

हंगामा करने वाली महिला का आरोप है कि संपत्ति के बंटवारा ठीक से नहीँ हुआ है। उसके देवर को एक बीघा जमीन ज्यादा दे दी गई है। यह गलत है। इसी के चलते उसने सास की चिता पर बैठ कर हंगामा किया। उसने जमीन का बंटवारा बराबर करने की मांग की।

]]>
Tue, 09 Jan 2024 23:10:57 +0530 Manish Kumar Shukla
ऐसी है ये लुटेरी दुल्हन : FB पर फंसाती थी नौकरी वाले युवकों को, पति को नपुंसक बताकर छोड़ दिया, सिपाही व जेल आरक्षक को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया https://acntimes.com/Kanpur-police-arrested-the-promiscuous-bride https://acntimes.com/Kanpur-police-arrested-the-promiscuous-bride शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं दिया ध्यान, कोर्ट के आदेश के बाद कानपुर की कल्यानपुर पुलिस ने गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

एसीएन टाइम्स @ कानपुर । उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। महिला पर सरकारी नौकरी करने वाले युवकों से शादी रचाकर उन्हें लूटने का आरोप है। लुटेरी दुल्हन ने एक युवक को नपुंसक बताकर छोड़ दिया तो जबकि एक सिपाही और एक जेल वॉर्डर के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवकों को ठगने वाली इस युवती को साथ उसके परिवार वाले भी देते थे।

कल्यानपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के अनुसार कानपुर देहात के पुखरायां निवासी शिवम पुत्र नवाब सिंह (24) सीतापुर जेल में वॉर्डर के पद पर पदस्थ हैं। कुछ समय पूर्व उनकी फेसबुक पर 24 वर्षीय संगीता देवी उर्फ संगीता पाल पुत्री दयाराम पाल निवासी बटपरु थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। जून में दोनों ने शहर के मंधना स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली और कल्यानपुर इलाके में किराये के मकान में रहने लगे। साथ रहते हुए कुछ ही दिन बीते थे कि संगीता ने शिवम से 10 लाख रुपए और मकान की मांग की। शिवम ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह उसकी मांग पूरी नहीं कर सकता है।

अश्लील वीडियो बनाकर करने लगी ब्लैकमेल

शिवम ने मांग पूरी नहीं की तो संगीता ने किराये के घर में खुफिया कैमरे लगा दिए और शिवम के अश्लील वीडियो बना लिए। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी और अपनी मांग पूरी करने के लिए दबाव डालने लगी। इतना ही नहीं उसने ज्यादती के आरोप में फंसाने तक की धमकी दे डाली। इससे शिवम के होश उड़ गए। इसी दौरान उसे भनक लगी कि संगीता उसके पहले भी कुछ लोगों को इसी तरह फंसाकर अपना शिकार बना चुकी है। शिवम ने इसकी शिकायत पुलिस को की लेकिन उसने गंभीरता से नहीं लिया। परेशान होकर शिवम ने कोर्ट की शरण ली जहां से आदेश के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले से है शादीशुदा, सास के खाते से निकाल लिए थे 3 लाख रुपए

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई और पड़ताल की गई तो पता चला संगीता पहले से शादीशुदा है। शिवम से पहले भी वह दो लोगों को शिकार बना चुकी थी। संगीता की पहली शादी 18 दिसंबर, 2017 में आनंद बाबू पुत्र भीखम पाल निवासी मीना बगिया, थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात से हुई थी। शादी के बाद संगीता ससुरालवालों को प्रताड़ित करने लगी। सास के बैंक खाते से तीन लाख रुपए भी निकाल लिए थे। इतना ही नहीं उसने आनंद बाबू को नपुकंसक बता कर तलाक दिए बिना ही छोड़ दिया और कल्यानपुर आकर रहने लगी।

प्रधान आरक्षक को ऐसे बनाया था शिकार

इसके बाद संगीता ने मध्य प्रदेश के शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनय कुमार यादव से फेसबुक पर दोस्ती की। मामला शादी तक पहुंचा। संगीता ने विनय कुमार के अश्लील वीडियो बना लिए और उसे झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। विनय ने रुपए देने से मना कर दिया तो उसके खिलाफ न्यायालय में सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत याचिका दायर कर दी। यहां विनय कुमार से 1 लाख 90 हजार रुपए नकद और पढ़ाई के लिए 6 हजार रुपए महीना देने की बात पर समझौता हुआ। इसके बाद उसने शिवम को फंसाया जिसकी शिकायत पर आरोपी संगीता के विरुद्ध भादंवि की धारा 384, 389, 420, 495, 506, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया।

]]>
Thu, 23 Nov 2023 15:57:38 +0530 Manish Kumar Shukla
खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला ! वन विभाग के अमले ने तेंदुए के हमले से किया इनकार, सर्चिंग जारी https://acntimes.com/Leopard-attacks-farmer-working-on-farm https://acntimes.com/Leopard-attacks-farmer-working-on-farm उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पाली कस्बे के मामला

एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । जिले के पाली कस्बे में खेत पर काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में किसान के चेहरे कंधे और पीठ पर घायल हो गया। घायल किसान के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे किसान पहुंचे और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए की सर्चिंग शुरू कर दी थी लेकिन देर रात तक भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार पाली कस्बे के वार्ड क्रमांक तीन कुरयाना निवासी दशरथ कुशवाह अपने घर से कुछ दूर अपने खेत पर पानी दे रहा था। तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। किसान की चीख सुनकर लोगों ने शोर मचाया जिससे तेंदुआ भाग गया। बताया जा रहा है कि भागते समय तेंदुए ने अशोक नामक एक अन्य व्यक्ति को भी घायल कर दिया।

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम सोमवार को देर रात तक तेंदुए की सर्चिंग की जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक तेंदुए का पता नहीं चल सका था। इससे वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमला किसी अन्य जंगली जानवर अथवा कुत्ते द्वारा किया गया है। अधिकारियों की मानें तो घायल व्यक्ति के चेहरे और कंधे पर चोट का निशान देख कर तेंदुए के हमले की पुष्टि नहीं हो रही है। फिर भी एहतिहात के तौर पर रात में गश्त जारी रहेगी। इधर, भयग्रस्त ग्रामीणों ने रात्रि जागकरण करने का निर्णय लिया था।

]]>
Tue, 21 Nov 2023 00:29:33 +0530 Manish Kumar Shukla
77 दिन में फैसला : 5 साल की बच्ची के 40 वर्षीय बलात्कारी और हत्यारे फहीम को फांसी की सजा, इस दरिंदगी की कहानी पढ़ेंगे तो रूह कांप जाएगी... https://acntimes.com/40-year-old-rapist-and-murderer-of-5-year-old-girl-Faheem-sentenced-to-death https://acntimes.com/40-year-old-rapist-and-murderer-of-5-year-old-girl-Faheem-sentenced-to-death एसीएन टाइम्स @ झांसी । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 5 साल की बच्ची से ज्यादती करने वाले 40 वर्षीय फहीम को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है। महज 77 दिन में अहम् फैसला सुनाते हुए अभियुक्त पर 3 लाख रुपए का अर्थदंड भी किया गया है। अभियुक्त ने मासूम बच्ची का रेप तो किया ही, उसके शरीर पर आठ जगह काटा और मुंह दबा कर हत्या भी कर दी थी।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर की जहांगीराबाद कोतवाली में एक मामला आया था। पांच वर्षीय एक बच्ची के परिजन ने फहीम नाम 40 वर्षीय युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 25 अप्रैल, 2023 को पीड़िता की मां अपने घर पर ऊपर की मंजिल में मसाले वाले चावल बना रही थी। चार वर्षीय मासूम बच्ची भी उसके पास खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्ची नीचे चली गई। चावल बनाने के बाद मां ने बच्ची को ऊपर बुलाया लेकिन उसकी कोई आवाज या आहट नहीं सुनाई दी। मां ने नीचे जाकर देखा लेकिन वह नहीं मिली। आसपास तलाश किया, मस्जिद से ऐलान भी करवाया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। बाद में किसी ने बताया कि बच्ची को पड़ोसी फहीम के साथ देखा था। बच्ची की मां, मौसी व अन्य फहीम के घर पहुंचे लेकिन घरवालों ने अंदर जाने से रोक दिया।

चारपाई पर बैठा था दरिंदा, नीचे पड़ी थी खून से लथपथ बच्ची

बाद में एक लड़के ने किसी तरह फहीम के घर के अंदर दाखिल होकर अंदर से दरवाजा खोल दिया। जैसे ही वे अंदर दाखिल हुए तो वहां का नजारा देख पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। 40 वर्षीय फहीम एक चारपाई पर लेटा था और उसके नीचे उनकी बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सारे कपड़े भी पटे थे। उसके शरीर से बहुत खून बह रहा था। परिजन की शिकायत पर जहांगीराबाद कोतवाली में पड़ोसी युवक के विरुद्ध पाक्सो एक्ट सहित ज्यादती और हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया।

महज 14 दिन में कोर्ट में पेश कर दी चार्जशीट

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सघन विवेचना की और महज 14 दिन के अंदर चार्जशीट न्यायालय में पेश कर दी। कोर्ट ने भी मामले में बयानों और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त फहीम को फांसी की सजा सुना दी। न्यायालय ने अभियुक्त पर 3 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। इतना ही नहीं, सजा सुनाते हुए जज कड़ी टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि- ‘ये बहुत ही ज्यादा जघन्य अपराध है। ये काम कोई हैवान ही कर सकता है।’ अभियोजन की ओर से पैरवी सरकरी वकील वरुण कौशिक ने की। उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्होंने यह केस पीड़िता बच्ची को अपनी बेटी मानकर लड़ा।

दरिंदगी ऐसी कि देखकर खुद हैवान भी कांप जाए

बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बारे में सोच कर ही रूह कांप जाती है। अगर इस दरिंदगी को किसी हैवान ने भी देखा होता तो वह भी सिहर जाता। बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसके शरीर पर 8 जगह काटे जाने के निशान थे। शरीर पर हर जगह चोट थी। दोनों प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में 8 गवाह पेश किए गए। कोर्ट में जो सबूत पेश किए गए उसमें वैज्ञानिक साक्ष्य महत्वपूर्ण रहे। इनमें अभियुक्त फहीम के नाखूनों में फंसे मिले बच्ची की त्वचा, बच्ची के प्राइवेट पार्ट में मिला उसका सीमेन शामिल है। फहीम के घर और उसकी पैंट पर मिला खून और बाल भी बच्ची के खून व बाल से मैच हो गए।

अपनी सगी भतीजी को भी ले गया था जंगल

पुलिस जांच में पता चला कि फहीम कुछ दिन पहले अपनी भतीजी (सगे भाई की बेटी) को स्कूल से झूठ बोलकर ले आया था। वह उसे पास के एक जंगल में ले गया। जहां वह उसके साथ गलत काम करने ही वाला था कि वहां स्कूल के एक शिक्षक आ पहुंचे। शिक्षक शक के आधार पर फहीम का पीछा कर रहे थे। उन्होंने फहीम को बच्ची के साथ गलत काम करते देखा तो शोर मचा दिया। इससे फहीम वहां से भाग गया। इसके बाद से फहीम का भाई परिवार सहित अलग रहने लगा।

]]>
Fri, 28 Jul 2023 18:43:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
भारी बारिश से उफन पड़ीं नदियां, तेज बहाव के कारण बह गईं पुलिया पार कर रहीं आधा दर्जन गायें, देखें लाइव वीडियो https://acntimes.com/Half-a-mirror-of-cows-washed-away-in-Odi-river-due-to-rain https://acntimes.com/Half-a-mirror-of-cows-washed-away-in-Odi-river-due-to-rain एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । जिले में शनिवार रात से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। इससे नदी-नालों उफन पड़े हैं। रविवार सुबह मड़ावरा तहसील में दिदौनिया-नीमखेड़ा मार्ग पर ओडी नदी में आई बाढ़ के कारण पुल पार कर रहीं आधा दर्जन गायें डूब गईं। गोवंश के नदी में बहने का वीडियो वायरल होने के बाद एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।

ललितपुर जिले में शनिवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। रविवार सुबह मड़ावरा तहसील के ग्राम दिदौनिया-नीमखेड़ा मार्ग पर ओडी नदी बहती है। भारी बारिश के कारण ओडी नदी उफन पड़ी। इसका पानी पुल के ऊपर से होकर बह रहा है। इसी दौरान करीब एक दर्जन गायें पुल पार कर रहीं थी तभी पानी के तेज बहाव में वे संतुलन खो बैठीं और पुल के नीचे नदीं में गिर पड़ीं। उन्हें बचाने के लिए ग्रामीणों ने प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। नदी में डूबी गायें पानी बहाव ज्यादा होने से वे काफी दूर तक बह गईं जिन्हें आगे जाकर बचा लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मड़ावरा के उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार नरेशचंद्र और मदनपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि उफनते नाले में जानवर बह गए थे, लेकिन वह सभी सुरक्षित हैं और आगे जाकर किनारे लग गए थे उन्होंने कहा कि मार्ग पर आवागमन रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्र के लोगों से विशेष अपील की है कि अपने जानवरों को इस उफनाते पुल पर से ना ले जाएं।

]]>
Mon, 10 Jul 2023 04:20:08 +0530 Manish Kumar Shukla
बिग ब्रेकिंग : उत्तर प्रदेश के आतंक के अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, मेडिकल के लिए ले जाए जाने के दौरान हुई हत्या, 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड, न्यायिक जांच के आदेश https://acntimes.com/Big-Breaking-Don-Atiq-Ahmed-and-his-brother-Ashraf-shot-dead https://acntimes.com/Big-Breaking-Don-Atiq-Ahmed-and-his-brother-Ashraf-shot-dead एसीएन टाइम्स @ प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में आतंक फैलाने वाले अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमला तब हुआ जब पुलिस दोनों का मेडिकल करवा कर लौट रही थी। दोनों को ही बहुत पास से शूट किया गया है। हमलावरों ने 15 राउंड फायर किए। इसमें एक आरक्षक भी घायल हुआ और एक मीडियाकर्मी को भी मामूली चोट आई। पुलिस ने तीन हमलावरों को हिरासत में लिया है। उधर, सीएम योगी आदित्य नाथ के आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद अतीक की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है और न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

(अतीक और अशरफ पर हुए हमले में उपयोग की गई रिवॉल्वर)

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम पुलिस अतीक अहमद और अशरफ को लेकर प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय मेडिकल करवाने ले गए थे। मेडिकल करवाने के बाद पुलिस दोनों को लेकर बाहर आई। यहां मीडियाकर्मी अतीक और अशरफ से चर्चा के लिए मौजूद थे। वे मीडिया से बात कर रही रहे थे तभी तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे।

(अतीक अहमद और अशरफ पर गोलियां दागता हमलावर)

कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही एक युवक ने अतीक की बांयी कनपटी पर रिवॉल्वर सटा कर गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरा। तभी साथ चल रहे उसके भाई अशरफ पर भी गोली दागी गई और वह भी मौके पर ही ढेर हो गया। पुलिस सहित किसी को भी कुछ भी समझने का मौका नहीं मिला। पुलिस भी भौंचक्की रह गई।

कैमरे में कैद हुई घटना

(मेडिकल के बाद अतीक अहमद और अशरफ से चर्चा करती मीडिया)

अतीक से मीडियाकर्मी बात कर रहे थे। इसी दौरान हमाला हुआ। यह घटना कैमरे में भी कैद हो गई। इसमें तीन युवक हमला कर भागने का प्रयास करते नजर आए। हालांकि पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य बताए जा रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में हुए हमले से वहां दहशत फैल गई। अभी यह पता नहीं चल सका है कि अतीक और अशरफ पर हमला करने के पीछे क्या वजह है। यह कोई पुरानी रंजिश है अथवा गैंगवार।

मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे थे हमलावर

(घटनास्थल से मिला कैमरा और माइक आईडी जिसे लेकर हमलावर पहुंचे थे)

जानकारी के अनुसार अतीक और अशरफ पर हमला करने वाले युवक फर्जी पत्रकार बनकर पहुंचे थे। मीडिया से चर्चा शुरू होते ही उन्होंने हमला कर दिया। इसके बाद मौके से उनके कैमरे, माइक और आईडी जमीन पर पड़े नजर आए। पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। घटनास्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से सबूत भी एकत्र किए जा रहे हैं।

(पुलिस द्वारा दबोचे गए हत्या के आरोपी)

यूपी हाई अलर्ट पर, प्रयागराज सहित सभी शहरों में धारा 144 लागू, जांच समिति गठित

हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय बैठक हुई। एक घंटे चली बैठक के बाद कई ठोस कदम उठाए गए हैं। इसके अनुसार उत्तर प्रदेश में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सीएम हाउस सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके अलावा प्रयागराज सहित प्रदेश के सभी शहरों में धारा 144 लागू की गई है। सभी जगह फ्लैग मार्च करने के भी निर्देश हैं। सभी थाना प्रभारियों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अतीक की सुरक्षा में तैनात किए गए 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इंटरनेट सुविधा भी बंद कर दी गई है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित किया गया है। यह आयोग यह जांच करेगा कि पुख्ती सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हत्याकांड कैसे हो गया। 

(घटना के बाद पुलिस छावनी बना घटनास्थल)

(हत्या से पहले अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाते हुए पुलिस)

अतीक अहमद के कुनबे को भी जान लीजिए

  • अतीक अहमद (स्वयं) हत्या हो गई
  • शाइस्ता परवीन (पत्नी) फरार है
  • अशरफ अहमद (भाई) हत्या हो गई
  • उमर अहमद (बेटा) जेल में बंद
  • अली अहमद (बेटा) जेल में बंद
  • असद अहमद (बेटा) एनकाउंटर में मृत
  • शाहीन (बहन)
  • परवीन (बहन)
  • आयशा (बहन) फरार
  • बेबी (बहन)
  • बज्जो (बहन)
  • डॉ. एकलाख अहमद (बहनोई)
  • हामिद (बहनोई)
  • नाजिद नुल्ला (मामा)
  • जाहिद जादूगर (मामा)
  • इसरार (मौसा)
  • अन्सार अहमद (मौसा)
  • गुदड़ा (मौसा)
  • दो अन्य बेटे (बाल सुधार गृह प्रयागराज में अपचारी)

]]>
Sat, 15 Apr 2023 23:30:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
22 पतियों को ठगने वाली 'लुटेरी दुल्हन' को मिला 'बलात्कारी' पति, धर्म बदल कर दो साल तक करता रहा रेप https://acntimes.com/Robber-bride-who-cheated-22-husbands-raped https://acntimes.com/Robber-bride-who-cheated-22-husbands-raped एसीएन टाइम्स @ कानपुर । लुटेरी और ठगोरी दुल्हनों के शिकार लोगों की खबरें तो आए दिन सुनने को मिल जाती हैं, इस बार एक लुटेरी दुल्हन बलात्कारी पति का शिकार बनने की अजीबो-गरीब खबर आई है। खबर उत्तर प्रदेश के बांदा की जहां 22 पतियों को लूटने वाली एक दुल्हन से 23वें पति ने धर्म बदल कर 2 साल तक बलात्कार किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) में एक युवती ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि युवती मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह 2 फरवरी, 2019 में मध्यप्रदेश के चित्रकूट कामतानाथ मंदिर घूमने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बांदा में रहने वाले एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम जितेंद्र बताया। जितेंद्र ने उसे मंदिर और ग्वालियर घुमाया।

युवती ने पुलिस को बताया कि ग्वालियर घुमाने के बाद रात हो गई तो जितेंद्र उसे बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल स्थित एक फार्म हाउस ले गया। यह मध्य प्रदेश पन्ना से सटा हुआ है। यहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों बांदा में ही साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। ये अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा और दो साल तक ज्यादती करता रहा।

धर्म बदलकर मंदिर में रचाई शादी

युवती के अनुसार युवक ने 2021 में मंदिर में उससे शादी भी की। इसके बाद दोनों बांदा में ही साथ रह रहे थे। इस बीच युवती को पता चला कि उसके साथ शादी रचाने वाला युवक मुस्लिम है और उसने हिंदू बनकर उसके साथ नजदीकी बढ़ाई और फिर शादी की। युवती रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध ज्यादती का केस दर्ज किया है।

22 को लूटा, 23 को फंसाने के दौरान खुद फंस गई

युवती से पूछताछ के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। पता चला कि युवती एक लुटेरी दुल्हन है जो फर्जी शादी रचा कर अब 22 लोगों को ठग चुकी है। उसने 23वें व्यक्ति को भी जाल में फंसाना चाहा लेकिन वह उसके चक्कर में आने के बजाय उसे ही अपना शिकार बना लिया। युवती का कहना है कि शातिर शख्स ने उसकी एक नहीं चलने दी और उसका जीवन बर्बाद कर दिया।

]]>
Mon, 13 Mar 2023 10:03:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
पिपरई ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की लगाई गुहार, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Allegations-of-corruption-in-the-development-works-of-Piprai-Gram-Panchayat https://acntimes.com/Allegations-of-corruption-in-the-development-works-of-Piprai-Gram-Panchayat मोहित पटैरिया

एसीएन टाइम्स @ तालबेहट । विकासखंड के पिपरई गांव के पंचायत सदस्यों ने गांव में हो रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि जो भी कार्य हो रहे हैं उनकी जानकारी पंचायत सदस्यों को नहीं दी जा रही है और न ही खुली बैठक ही हो रही है।

पिपरई ग्राम पंचायत के सदस्यों ने विकासखंड अधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत करने वालों में हरिराम, धनुष कुंवर, बहादुर सिंह, रतनसिंह, अरविंद, शीला, वृषभान सहित अन्य ग्रामण शामिल हैं। सभी पंचायत सदस्यों ने शिकायती पत्र में बताया कि विकासखंड अधिकारी एवं रोजगार सेवक द्वारा जो भी कार्य करवाए जा रहे हैं उसमें आर्थिक अनियमितता बरती जा रही है।

कागजों में ही हो रहा विकास

ग्रामीणों का आरोप है कि विकास कार्य कागजों में चल रहे हैं जबकि मौके पर कोई कार्य होना नहीं पाया जाता है। इसका पता लगाने के लिए जांच करवाई जानी चाहिए। पंचायत सदस्यों के अनुसार शपथ ग्रहण के बाद हुई बैठक में जो भी विकास कार्य स्वीकृत हुए थे वे अब तक नहीं हो सके हैं। कार्य बिना प्रस्ताव पारित किए मनमाने ढंग से किए जा रहे हैं। इसका रजिस्टर तक सार्वजनिक नहीं किया जाता है। अतः विकास कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिक और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

--------------------

--------------------

आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

...तो परेशान न होंअपना...

'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

अपनाइयेएक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

क्योंकि,

'जल ही जीवन है'

'Change Your Mind - Change Your Life'

जानने के लिए संपर्क करें

9826809338 या 7470909338 पर

]]>
Tue, 06 Sep 2022 04:07:34 +0530 Manish Kumar Shukla
बिग ब्रेकिंग : बेतवा नदी में जलस्तर बढ़ा जलस्तर, चारा काटने गए 6 लोग फंसे, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन https://acntimes.com/6-people-who-went-to-harvest-fodder-after-reading-the-water-level-in-Betwa-river-got-trapped-in-the-flood https://acntimes.com/6-people-who-went-to-harvest-fodder-after-reading-the-water-level-in-Betwa-river-got-trapped-in-the-flood एसीएन टाइम्स @ ललितपुर । बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से किसलवास गांव का नाला पानी में डूब गया। इससे चारा काटने गए 6 ग्रामीण बाढ़ में फंस गए। पुलिस ने ग्रामीणों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार ललितपुर जिले के जखौरा थानाक्षेत्र में ग्राम किसलवास का नाला उफन पड़ा है। ऐसा राजघाट बांध के गेट से छोड़े गए पानी के कारण बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ना है। पानी नाले से कई फीट ऊपर बह रहा है। इससे किसलवास गांव के 6 लोग बाढ़ के कारण फंस गए। इनमें तीन पुरुष, 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण चारा काटने नाले के पार गए थे। इस बीच जलस्तर बढ़ने से वे दूसरी तरफ ही फंस गए।

पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंच कर राजघाट के गेट बंद करवा दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को बचाने के लिए रेस्कूल ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें राजघाट से स्टीमर मंगवाया गया है। इसके अलावा सर्च लाइट और गोताखोरों की टीम की मदद ली जा रही है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।

]]>
Sun, 21 Aug 2022 11:45:20 +0530 Manish Kumar Shukla
खूनी संघर्ष : पहले खेत से आम उठाने से रोका, फिर बोल दिया कुल्हाड़ी और लाठी से हमला, महिलाओं से मारपीट का भी आरोप https://acntimes.com/bloody-struggle-over-the-matter-of-picking-mangoes-from-the-field-in-pawa-village-of-talbehat https://acntimes.com/bloody-struggle-over-the-matter-of-picking-mangoes-from-the-field-in-pawa-village-of-talbehat मोहित पटेरिया

एसीएन टाइम्स @ तालबेहट । कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पवा में जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पवा निवासी बलराम कुशवाह (25) पुत्र तुलसी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसमें उसने बताया कि वह अपने भाइयों के साथ खेत पर काम कर रहा था। तभी आरोपित रमेश पुत्र कन्हाई यादव, जहान सिंह एवं सुजान सिंह दोनों पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम पवा आए। उनके हाथों में लाठियां और कुल्हाड़ी थी। आरोपितों ने कहा अगर तुमने आम के फल उठाए तो सबको काट कर फेंक देंगे।

जब बलराम ने कहा कि जमीन हमारी है और आम के पेड़ भी हमारे हैं। इसलिए हमने आम व्यापारी को बेचे। बलराम ने आम उठाने की बात कही तो आरोपितों ने उस पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों और परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। बलराम का आरोप है कि आरोपित पक्ष दबंग है। अतः उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था। घायलों का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। 

]]>
Fri, 24 Jun 2022 09:08:19 +0530 Manish Kumar Shukla
बांध के पास भैंस चरा रहा था किशोर, आकाशीय बिजली गिरने से हो गई मौत https://acntimes.com/teenager-was-grazing-buffalo-near-the-dam-died-due-to-lightning https://acntimes.com/teenager-was-grazing-buffalo-near-the-dam-died-due-to-lightning एसीएन टाइम्स @ तालबेहट । उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तेरई फाटक चौकी अंतर्गत अंकित पुत्र राजकुमार रजक निवासी ग्राम रामपुर शुक्रवार दोपहर भैंसे चराने शहजाद बांध के पास गया था। इसी दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन किशोर को गंभीर हालत में समुदाय स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

]]>
Fri, 17 Jun 2022 16:52:27 +0530 Manish Kumar Shukla
चंद मिनटों में आग में जलकर खाक हो गई गरीब की झोपड़ी, पीड़ित ने गांव के दबंगों पर लगाया आरोप, देखें वीडियो... https://acntimes.com/In-a-few-minutes-the-poor-s-hut-was-burnt-to-ashes-in-the-fire-the-victim-accused-the-village-bullies https://acntimes.com/In-a-few-minutes-the-poor-s-hut-was-burnt-to-ashes-in-the-fire-the-victim-accused-the-village-bullies मोहित पटेरिया

एसीएन टाइम्स @ तालबेहट । बीते रात पूराकला थाना क्षेत्र के ग्राम भैसनवारा खुर्द निवासी व्यक्ति खेत पर स्थित झोपड़ी में आग लग गई। कुछ ही मिनट में झोपड़ी खात में बदल गई। झोपड़ी मालिक ने गांव के ही दबंगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार भैसनवारा खुर्द के रहने वाले बृजेंद्र पिता जवाहर यादव ने पुराकला थाने में लिखित शिकायत दी है। इसमें बताया कि उसके खेत पर झोपड़ी बनी थी जिसे बीती रात किसी ने आग लगा दी। झोपड़ी लकड़ियां रखी थी जिनकी कीमत तकरीबन 20 हजार रुपए होगी। आग लगने से झोपड़ी और लकड़ी आदि सामान जल गया।

घटना के वक्त वह खेत से दूर अपने घर में था। लोगों से पता करने पर खेत पहुंचा लेकिन लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बृजेंद्र के अनुसार जब वह घर लौट रहा था तब शंकर मंदिर के पास गांव के ही तीन दबंग संदिग्ध स्थिति में बैठे नजर आए। बृजेंद्र ने गांव के दबंगों पर ही आग लगाने का आरोप लगाया है।

]]>
Tue, 14 Jun 2022 13:36:59 +0530 Manish Kumar Shukla
बड़ा हादसा... : अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 14 मजदूरों की मौत और 19 घायल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने का था लाइसेंस, बना रहे थे पटाखे https://acntimes.com/Explosion-in-illegal-firecracker-factory-kills-14-workers-19-are-fighting-for-life-and-death https://acntimes.com/Explosion-in-illegal-firecracker-factory-kills-14-workers-19-are-fighting-for-life-and-death एसीएन टाइम्स @ यूपी डेस्क । हापुड़ जिले में अवैध रूप से चल रही एक पटाफा बनाने की फैट्री 14 मजदूरों की मौत का कारण बन गई हैं। बारूद में रसायन मिलाने के दौरान हुए विस्फोट में 19 मजदूर गंभीर घायल हो गए जिनमें से एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बाकी घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।

हादसा उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में हुआ। यहां वर्षों से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। फैक्टरी 14 मजदूरों की जिंदा कब्र बन गई। हादसे में घायल हुए 19 लोगों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग और मेरठ के अस्पतालों में चल रहा है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बारूद में रसायन मिलाते समय लापरवाही बरतने के दौरान जोरदार धमाका जिससे पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। जिस वक्त धमाका हुआ फैक्ट्री में करीब 35 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके की गूंज करीब 5 किमी दूर तक सुनाई दी।

दिलशाद नामक व्यक्ति की थी फैक्ट्री, वसीम को दे रखी थी किराए पर

जानकारी के अनुसार अवैध फैक्ट्री मेरठ निवासी दिलशाद नामक व्यक्ति की है जिसका लाइसेंस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने का है। दिलशाद ने अपनी फैक्ट्री हापुड़ जिले के वसीम नामक व्यक्ति को किराए पर दे रखी है। सूत्र बताते हैं कि गैरकानूनी रूप से पटाखे निर्माण के अवैध कारोबार में दोनों की पर्टनरशिप थी। यहां काम कर रहे मजदूर पटाखा निर्माण को लेकर प्रशिक्षित भी नहीं होने की जानकारी सामने आई है। लोगों का कहना है कि रोज देर रात में फैक्ट्री में ट्रक आते थे और उनमें सामान आता और जाता था। पटाखे बनाने का अवैध कारोबार यहां काफी समय से किया जा रहा था।

किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन

घटना को लेकर किसान संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मरने वालों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपए देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध तरीके से चल रही सभी फैक्ट्रियों को सील किया जाए। मामले में पुलिस ने धारा 286, 287, 304, 308, 337 और 338 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

फैक्ट्री के अंदर मिली संदिग्ध जीचें, सीएम ने दिए जांच के आदेश

घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और जांच के निर्देश दिए।

एडीएम करेंगी हादसे की मजिस्ट्रियल जांच

हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम के अनुसार हादसा बॉयलर फटने से होने का पता चला है। मामले की जांच की जा रही है। मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। डीएम ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने जांच एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन को सौंपी है। UPSIDC क्षेत्र की सभी फैक्ट्रियों की जांच जांच कराई जाएगी। फैक्ट्री के अंदर से कारतूस जैसी प्लास्टिक की चीजें भी बरामद की गई हैं। इनमें बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा था। 

]]>
Mon, 06 Jun 2022 11:33:52 +0530 Manish Kumar Shukla
Kanpur में तनाव : पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद के दौरे के बीच कानपुर में दो समुदायों में पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां https://acntimes.com/Kanpur-Tension-Between-the-visit-of-PM-Modi-and-President-Kovind-stone-pelting-between-two-communities-in-Kanpur https://acntimes.com/Kanpur-Tension-Between-the-visit-of-PM-Modi-and-President-Kovind-stone-pelting-between-two-communities-in-Kanpur भाजपा नेता नूपुर के मोहम्मद साहब के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी पर कानपुर में हुई बवाल

एसीएन टाइम्स @ कानपुर । कानपुर के यतीमखाना स्थित सद्भावना चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों में में झड़प हो गई। भाजपा नेता नूपुर द्वारा हजरत मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा शुक्रवार को बाजार बंद का ऐलान किया गया था। जुमे की नमाज होने के बाद भीड़ जुटने लगी और थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। इससे तनाव बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया।

 भाजपा नेता के कथित विवादित बयान के विरोध में प्रस्तावित बाजार बंद के आह्वान के चलते परेड मैदान में बड़ दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया। स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास कर रही पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हुए थे। जुमे की नमाज के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। बलवे में कई लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बलवे में शामिल 18 लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। इसकी पुष्टि कानपुर के विजय मीणा ने की। पत्‍थराव के बाद कानपुर की डीएम नेहा शर्मा एवं ज्‍वाइंट कमिश्‍नर आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। डीएम शर्मा ने बताया लॉ एंड ऑर्डर का मामला निर्मित हो गया था। अब स्थिति नियंत्रण में है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। गौरतबल है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर देहात के प्रवास पर हैं। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ हैं।

]]>
Sat, 04 Jun 2022 09:31:27 +0530 Manish Kumar Shukla
ईसाई बनने के लिए मिला मकान व नौकरी का लालच तो 40 लोगों ने अपने घरों के आगे लटका दिए ‘क्रॉस’ के चिह्न, 1 आरोपी हिरासत में https://acntimes.com/Got-a-house-and-job-to-become-a-Christian-40-people-hung-cross-signs-in-front-of-their-homes https://acntimes.com/Got-a-house-and-job-to-become-a-Christian-40-people-hung-cross-signs-in-front-of-their-homes बरेली के बिचपुरी गांव का मामला, हिंदू संगठन की शिकायत पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

एसीएन टाइम्स @ डेस्क । उत्तर प्रदेश के बिथरी चेनपुरा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व में खुद धर्म परिवर्तन कर चुके एक व्यक्ति व गिरोह ने क्षेत्र के 40 लोगों को धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनने का ऑफर दिया। इसके एवज में उसने नया मकान और नौकरी देने जैसे प्रलोभन दिए। बातों में आकर लोगों ने अपने घरों के आगे क्रॉस के चिह्न लटका दिए। वे एक मकान में सामूहिक धर्म प्रार्थना कर रहे थे तभी हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस जा धमकी। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

बरेली के बिचपुरी गांव में धर्मपरिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ करते हुए। (स्रोत- सोशल मीडिया)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव का है। बिथरी पुलिस के अनुसार केसरपुर निवासी हिंदू संगठन के हिमांशु पटेल नामक एक व्यक्ति ने सूचना दी। उसने बताया कि गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना मिल रही है। यहां विगत कई दिन से कुछ सक्रिय हैं और लोगों के घरों में प्रार्थना सभाएं करवा रहे हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो एक घर में प्रार्थना सभा चलने का पता चला। घर का दरवाजा बंद था। दरवाजा खुलवाकर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहां 40 लोग प्रार्थना सभा करते मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने मौके से गोरखपुर निवासी अभिषेक गुप्ता नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। आरोप है कि अभिषेक मकान का लालच देकर वह लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहा था। पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसके अनुसार केस दर्ज किया जाएगा।

किसी को मकान, किसी को नौकरी और किसी को स्वस्थ होने का दिलाया भरोसा

आरोप है कि आरोपी उसकी टीम द्वारा लोगों को ईसाई बनने पर अलग-अलग प्रलोभन दिए गए। किसी को कहा गया है कि उसे मकान मिलेगा ता किसी को नौकरी लगवाने का दिलासा मिला। वहीं किसी से कहा गया कि ईसाई बनने के बाद उनकी बीमारी छूमंतर हो जाएगी। गांव के पेशे से वाहन चालक राजू प्रजापति भी प्रलोभन में आ गए। उन्हें मकान का ऑफर मिला था। यह बात खुद राजू ने मीडिया को बताई। उनका कहना था कि बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) उनके मकान तोड़ रहा है। ऐसे में यदि वे ईसाई धर्म अपनाते हैं l उन्हें नया मकान मिल जाएगा और उनकी परेशानी दूर हो जाएगी। दरअसल, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा गांवों में बुल्डोजर चला कर सैकड़ों घर जमींदोज किए गए हैं। इससे क्षुब्ध लोग धर्मपरिर्तन करने की बात कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है। इसलिए अब परमात्मा का ही भरोसा है।

कुछ वर्ष पूर्व ईसाई बन गया था आरोपी, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में करता है काम

बिथरी पुलिस के अनुसार बिचपुरी गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की टीम भेजी गई। एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। मौके पर धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं हुई। हिरासत में लिया गया आरोपी अभिषेक ने कई साल पहले धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन गया था और उसके बाद वह बरेली आ गया था। वह यहीं रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि उसके कई मददगार हैं। एसपी सिटी रविंद्र सिंह के अनुसार हिंदू संगठन के व्यक्ति की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। गहनता से जांच कर रहे हैं।

]]>
Mon, 30 May 2022 15:16:04 +0530 Manish Kumar Shukla
साले की शादी के लिए 'साहब' ने नहीं दी छुट्टी तो रेलकर्मी ने कर ली आत्महत्या, ट्रेन से कटे कर्मचारी ने खुद बताई वजह, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Railway-worker-committed-suicide-by-being-cut-off-from-the-train-if-he-did-not-get-leave-for-his-brother-in-laws-marriage https://acntimes.com/Railway-worker-committed-suicide-by-being-cut-off-from-the-train-if-he-did-not-get-leave-for-his-brother-in-laws-marriage रेलवे से जुड़े कर्मचारियों के ग्रुपों में वायरल हो रहा वीडियो, कानपुर के पनकी धाम के डाउनयार्ड की बताई जा रही घटना, रेलकर्मी जता रहे आक्रोश

एसीएन टाइम्स @ कानपुर । सोशल मीडिया पर ट्रेन से कटे एक रेलकर्मी द्वारा आत्महत्या का कदम उठाने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। रेलवे से जुड़े कर्मचारियों के ग्रुमों में वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि साले की शादी में जाने के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर रेलकर्मी ने ट्रेन से कट कर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में जो घटना बताई जा रही है वह सोमवार (14 फरवरी 2022) की अपराह्न 4.30 बजे की कानपुर (उप्र) के पनकी धाम स्टेशन की बताई जा रही है। सोशल मीडिया के अनुसार आत्महत्या करने वाले रेलकर्मी का नाम रमेश सिंह यादव है जो कानपुर मंडल में ट्रैकमैन / खलासी (लोहार) के रूप में पदस्थ था। उसने पनकी धाम स्टेशन पर डाउन लाइन पर 1028/28 किमी पाइंट पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या की वजह साले की शादी में जाने के लिए अधिकारियों द्वारा उसे छुट्टी नहीं दी जाना बताई जा रही है। वायरल वीडियो में रेलकर्मी रेलवे ट्रैक पर दो धड़ों में बंटा दिखाई दे रहा है। ट्रेन से कटा रेलकर्मी मौके पर मौजूद कर्मचारियों व अन्य से बात भी कर रहा है। वज पूछने पर वह यह कहता नजर आ रहा है कि उसे साले की शादी में जाना था।

घटना के लिए पीडब्ल्यूआई और एसएसई को बताया जा रहा जिम्मेदार

सोशल मीडिया में घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए रेलवे के दो अधिकारियों के नाम भी साझा किए जा रहे हैं। इन दोनों अधिकारियों के नाम सी. के. तिवारी (PWI) एवं ए. के. कटियार (SSE) बताए जा रहे हैं। रेलवे कर्मचारियों के ग्रुपों में जारी चर्चा के अनुसार उक्त अधिकारी रेलकर्मी को साले की शादी में जाने के लिए छुट्टी नहीं दे रहे थे। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों के काफी दिन से एक ही स्थान पर टिके होने की बात भी कही जा रही है। 

रेलकर्मी ऐसे जता रहे आक्रोश, उठ रही आंदोलन की बात

घटना को लेकर रेल कर्मचारियों में रोष है। वे अपने विचार भी साझा कर रहे हैं। एक ग्रुप में एक कर्मचारी ने लिखा कि- 'बड़े दुर्भाग्य की बात है कि कर्मचारी को छुट्टी के लिए मरना पड़ा है, रेल प्रशासन मुर्दाबाद।' वहीं एक कर्मचारी के अनुसार- 'अगर कर्मचारी का अभाव है तो इस मुद्दे को एक बड़ा आंदोलन बना कर पुनः जितने कर्मचारी अफसरों की कोठियों पर काम कर रहे हैं उनको तत्काल अपनी-अपनी पोस्टिंग ड्यूटी (मूल कार्य) पर लगाया जाए। जिससे भविष्य में ऐसे किसी कर्मचारी को यह कदम न उठाना पड़े। कर्मचारी आंदोलन की बात भी कर रहे है। एक पोस्ट के अनुसार- '...तो साथियों चूड़ियां मत पहनो। वही करो जो क्रांतिकारियों ने किया था। किसी के भरोसे मत रहो खुद ही ढाल और खुद ही हथियार बनो। यूनिटी बनाओ और विरोध करो। ऐसी कई लड़ाइयां एनआरएमयू ने लड़ी हैं, संगठित हो और लड़ो।'

डिस्क्लेमर

वायरल वीडियो में आत्महत्या करने वाले रेलकर्मी का नाम और इसके लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे अधिकारियों के नाम सोशल मीडिया पर रेल कर्मचारियों व अन्य के द्वारा हुई चर्चा और साझा की गई जानकारी के अऩुसार है। यद्यपि घटना को लेकर उक्त चर्चाओं में शामिल कुछ लोगों से पुष्टि करने की कोशिश भी की गई फिर भी नामों की प्रमाणिकता लेकर एसीएन टाइम्स अपने स्तर कोई दावा नहीं करता। आत्महत्या करने वाले कर्मचारी के फोटो के कुछ हिस्से को ब्लर किया गया है ताकि वह आपको विचलित न करे।

]]>
Tue, 15 Feb 2022 00:36:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
UP : कोरोना संक्रमित बढ़ने से 14 जनवरी तक के लिए 10वीं तक के सभी स्कूल बंद, सरकार ने ताबड़तोड़ में बुलाई उच्चाधिकारियों की बैठक, बढ़ाई सख्ती https://acntimes.com/All-schools-up-to-10th-closed-till-January-14-due-to-increase-in-corona-infection https://acntimes.com/All-schools-up-to-10th-closed-till-January-14-due-to-increase-in-corona-infection 24 घंटे में 1.33 लाख नमूनों की हुई जांच, 992 सैंपल मिले कोरोना संक्रमित, रात का कर्फ्यू 2 घंटे बढ़ा 

एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । अन्य प्रदेशों की ही तरह यूपी में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से आगे बढ़ रही है। इससे सरकारें लगातार सख्त होती जा रही हैं। मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश में ज्यादा सख्ती बरतने के निर्देश दिए। यहां कक्षा 10वीं तक के लिए सभी स्कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। नाइट कर्फ्यू में भी दो घंटे की वृद्धि के निर्देश सीएम ने दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1 लाख 66 हजार 33 नमूनों की जांच में 992 में कोरोना की पुष्टि हुई। इस अवधि में 77 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य हुए। प्रदेश में कुल एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 3173 है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ते देख सरकार पहले से ज्यादा अलर्ट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 जनवरी तक के लिए कक्षा 10वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है। रात्रि कर्फ्यू भी दो घंटे बढ़ाया गया है। 6 जनवरी से नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 1 हजार से अधिक होने पर संबंधित जिले में जिम, स्पा, सिनेमाहाल, बैंक्वेट हाल, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालित किया जाएगा। बंद स्थल में शादी समारोह व अन्य आयोजन में एक समय में 100 से लोगों से ज्यादा उपस्थित नहीं रह सकेंगे। वहीं खुले स्थान पर मैदान की कुल क्षमता का 50 फीसदी से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं रहेगी। फिरहाल उप्र के किसी जिले में 1000 से ज्यादा एक्टिव केस नहीं हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने लोगों को मास्क पहनने, टीका लगवाने व शरीरिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। 10वीं तक के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में मकर संक्रांति तक का अवकाश रहेगा। इस दौरान 15 से 18 साल तक के बच्चों का टीकाकरण जारी रहेगा। सीएम का कहना है कि बदलती परिस्थितियों को देखते हुए राज्य स्तर पर गठित स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार पैनल से परामर्श के आधार पर जनहित में सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। लोगों में अनावश्यक घबराहट न हो। उन्हें सही और समुचित जानकारी मिले। विशेषज्ञों के अनुसार नया वैरिएंट पुराने की तुलना में ज्यादा घातक नहीं हैं। टीका लगवा चुके स्वस्थ व सामान्य व्यक्ति को इससे ज्यादा खतरा नहीं है।

ये निर्देश भी दिए सीएम ने

  • सभी शासकीय, अर्धशासकीय, निजी, ट्रस्ट, संस्थाओं, कंपनियों, ऐतिहासिक स्मारक, कार्यालयों, धार्मिक स्थलों, होटल-रेस्त्रां व उद्योगों में तत्काल कोविड हेल्पडेस्क बनाएं।
  • बिना स्क्रीनिंग/सैनिटाइजेशन के किसी को भी संस्थान और होटल आदि में प्रवेश न दें।
  • प्रयागराज माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 48 घंटे पूर्व की कोविड आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्य होगी।
  • निगरानी समिति और इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर पूरी तरह सक्रिय करें।
  • गांवों में प्रधान और शहरों में पार्षदों के नेतृत्व में निगरानी समितियां सक्रिय रहें।
  • घर-घर संपर्क कर बिना वैक्सीनेटेड लोगों को चिन्हित कर सूची जिला प्रशासन को दें।
  • सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 24 घंटे सक्रिय रहें। नियमित बैठकें हों।
  • हेल्पनंबर सार्वजनिक कर व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि जरूरत पर तत्काल संपर्क हो सके।
  • एम्बुलेंस 24 घंटे एक्टिव मोड में रहें।
  • पब्लिक एड्रेस सिस्टम का बेहतर उपयोग करें।
  • लोगों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। कोविड उपचार में उपयोगी जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
  • कोविड कमांड सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल मौजूद रहे। टेलीकन्सल्टेशन की सुविधा दी जाए।
  • सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित हो।
]]>
Wed, 05 Jan 2022 00:01:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
झांसी रेलवे स्टेशन अब हुआ वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन https://acntimes.com/Jhansi-Railway-Station-is-now-Veerangana-Laxmibai-Railway-Station https://acntimes.com/Jhansi-Railway-Station-is-now-Veerangana-Laxmibai-Railway-Station मनीष कुमार शुक्ला

एसीएन टाइम्स @ झांसी । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। ऐतिहासिक महत्व के शहर झांसी के रेलवे स्टेशन का नाम अब वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। इस निर्णय का झांसी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों ने स्वागत किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण अनुभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्यपाल के माध्यम से भारत सरकार के गृह मंत्रालय को नाम परिवर्तन के लिए पत्र भेजा गया था। गृह मंत्रालय की ओर से इसकी स्वीकृति मिलने से झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया है।

बता दें कि स्वतंत्रता की लड़ाई में झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई का उल्लेखनीय योगदान रहा था। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ते-लड़ते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की रचना 'खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी...' उनके शौर्य का स्मरण कराती है। झांसी की पहचान भी वीरांगना लक्ष्मीबाई के नाम से ही है। ऐसे में झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना के नाम पर किया जाना उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण निर्णय है। झांसी जनपद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में इस निर्णय का लोगों ने स्वागत किया है। हालांकि कुछ लोग इसे चुनाव के मद्देनजर लिया गया निर्णय बताया जा रहा है। गौरतबल है कि कुछ दिन पूर्व उधर मध्य प्रदेश सरकार ने भी हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर किया था।

]]>
Wed, 29 Dec 2021 23:09:16 +0530 Niraj Kumar Shukla