WWW.ACNTIMES.COM & : मनोरंजन https://acntimes.com/rss/category/entertainment WWW.ACNTIMES.COM & : मनोरंजन en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA Indian Idol Breking  ! मानसी घोष बनीं 15वें सीजन की विजेता, सुभाजीत चक्रवर्ती फर्स्ट व स्नेहा शंकर सेकंड रनरअप रहे https://acntimes.com/Indian-Idol-Breaking-Manasi-Ghosh-became-the-winner-of-the-15th-season https://acntimes.com/Indian-Idol-Breaking-Manasi-Ghosh-became-the-winner-of-the-15th-season एसीएन टाइम्स @ डेस्क । Indian Idol Season 15 रविवार को ग्रैंड फिनाले के साथ संपन्न हो गया। करीब पांच माह चले इस रियलटी शो की विजेता मानसी घोष बनीं। वहीं सुभाजीत चक्रवर्ती फर्स्ट रनरअप और स्नेहा शंकर सेकंड रनरअप रहीं।

फेसम रियलटी शो Indian Idol Season 15 पिछले साल 15 अक्तूबर को शुरू हुआ था। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो के ऑडिशन कोलकाता, गुवाहाटी, नोटएडा, मुंबई आदि शहरों में हुए जिनमें कुल 16 प्रतियोगियों का चनय हुआ। इन्होंने अपनी गायकी से अपना लोहा मनवाया और अंतिम 6 प्रतियोगियों के चयन तक स्पर्धा जारी रही। 6 फाइनलिस्ट में मानसी घोष, सुभाजीत चक्रवर्ती, स्नेहा शंकर, चैतन्य देवाधे, प्रियांग्शु दत्ता और अनिरुद्ध सुस्वरम शामिल रहीं। ज्यूरी सदस्यों के रूप में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह शामिल रहे। जबकि होस्ट आदित्य नारायण ने किया।

मानसी ने प्राप्त किए सर्वाधिक वोट, ट्रॉफी भी मिली

कोलकाता की रहने वाली 24 साल की मानसी घोष ने इंडियन आइडल 15 (Indian Idol 15 Winner) की हालिया वोटिंग में सबसे ज्यादा वोट प्राप्त किए। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट स्नेहा शंकर और तीसरे पर अनिरुध रहे। विनर की ट्रॉफी पाने में मानसी ही सफल रहीं। इस दौरान महफिल जमाने के लिए 90s की क्वीन रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी मौजूद रहीं।

ग्रैंड फिनाले से पहले मिल गया कॉन्ट्रैक्ट ऑफर

इंडियन आइडल 15 की एक फाइनलिस्ट के लिए तो यह आयोजन करियर चेंजिंग साबित हुआ है। 19 वर्षीय फाइनलिस्ट नेहा शंकर को टी-सीरीज के मालिक और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार ने एक कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया है। यह ऑफर नेहा के सिंगिंग करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

31 मार्च को होना था ग्रैंड फिनाले

बता दें कि इंडियन आइडल सीजन-15 का ग्रैंड फिनाले पूर्व में 31 मार्च को नियत था। परंतु अचानक ही इसे टाल दिया गया था। लगभग 1 सप्ताह बाद अब यह हो सका है।

]]>
Sun, 06 Apr 2025 22:42:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
सिविल सर्जन को निर्देश : जिला अस्पताल की अव्यवस्थाएं दूर कर व्यवस्था बेहतर बनाएं& विधायक चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Make-the-system-better-by-removing-the-clutter-of-the-district-hospital-MLA-Chetanya-Kashyap https://acntimes.com/Make-the-system-better-by-removing-the-clutter-of-the-district-hospital-MLA-Chetanya-Kashyap एसीएन टाइम्स @  रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप ने जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर को दिए। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू में रात्रि के समय डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी से जुड़ी शिकायतों को दूर कर हर पल अस्पताल में चिकित्सक उपलब्ध रहें, ऐसी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

विधायक काश्यप ने अस्पताल में सभी प्रकार की दवाओं की कमी को तत्काल दूर करने और अस्पताल में नई ओटी टेबल आने के बाद ओटी को जल्द शुरू करने के लिए कहा ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़। सिविल सर्जन डॉ. सागर ने बताया कि ओटी टेबल आ चुकी है। जल्द उसकी फिटिंग का कार्य पूरा हो जाएगा।

काश्यप ने जिला अस्पताल में आने वाले हड्डी के मरीजों के एक्स-रे नहीं होने की भी जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि एक्स-रे की भी नई मशीन आ गई है, उसके इंस्टॉलेशन का कार्य बाकी है। इस पर काश्यप ने इंस्टॉलेशन कार्य को जल्द पूरा कराए जाने के निर्देश दिए, जिससे कि यहां आने वाले मरीजों को एक्स-रे के लिए परेशान न होना पड़े। बैठक के दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल एवं रोगी कल्याण समिति सदस्य हेमंत राहोरी भी उपस्थित रहे। 

]]>
Sat, 22 Jul 2023 22:57:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
दक्षिण भारतीय फिल्म ‘बघीरा’ में नजर आएगा कानपुर का बेटा प्रभात सिंह भदौरिया, इंस्टाग्राम और टिक&टॉक पर वीडियो पोस्ट करने के शौक ने बनाया सेलिब्रिटी https://acntimes.com/Kanpurs-son-Prabhat-Singh-Bhadauria-will-be-seen-in-South-Indian-film-Bagheera https://acntimes.com/Kanpurs-son-Prabhat-Singh-Bhadauria-will-be-seen-in-South-Indian-film-Bagheera हम्बल थ्रिलर पेन इंडिया फिल्म पोडक्शन की फिल्म में प्रकाश राज, श्री मुरली और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगे

एसीएन टाइम्स @ डेस्क । इंस्टाग्राम (Instagram) और टिक-टॉक (Tik Tok) पर रील बनाने के शौक ने कानपुर के प्रभात सिंह भदौरिया (Prabhat Singh Bhadauriya) को अभिनेता बना दिया है। प्रताप दक्षिण भारतीय फ़िल्म ‘बघीरा’ (Bagheera) के माध्यम से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म का निर्माण उसी प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया जा रहा है जिसने ब्लॉक बस्टर फिल्म के.जी.एफ. की शृंखला बनाई।

इंस्टाग्राम पर रील बनाने और टिक टॉक पर शॉर्ट वीडियो टाक्य पर डालने के शौक ने प्रभात सिंह भदौरिया को एक सेलिब्रिटी बना दिया है। प्रभात मुस्ताक खान (Mushtaq Khan) के साथ मुम्बई आइलैंड क्लब रिसॉर्ट में एक वेब सीरीज कर चुके हैं। इस वेब सीरीज का नाम सेलिब्रेशन (celebration) है। बताया जा रहा है वेब सीरीज मुस्ताक खान के जन्मदिन पर या जून-2023 के आखिर में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी।

फिल्म में टीनएजर जीनू का किरदार निभाएंगे प्रभात

साउथ फिल्म बघीरा में प्रभात सिंह भदौरिया (Prabhat Singh Bhadauriya) जीनू ( Genu ) का किरदार निभाएंगे एक एक्शन रोल है। फिल्म की शूटिंग जून लास्ट 2023 से शुरू होगी। जानकारी के लिए आपको बता दें। प्रभात सिंह भदौरिया मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के हैं। (Kanpur Uttar Pradesh) के निवासी हैं 23 वर्ष की छोटी उम्र में ही इंस्टाग्राम और टिक-टॉक पर वीडियो बनाने का क्रेज़ आज इन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। इंस्टाग्राम पर इनके हजारों फॉलोअर हैं।

ब्लॉक बस्टर K.G.F. की शृंखला निर्देशित करने वाले नील ने लिखा पटकथा

दक्षित भारत के सफ़ल प्रोडक्शन हाउस में से एक Hombale (हम्बल) फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही है। हम्बल फिल्म द्वारा K.G.F Chapter 1, K.G.F Chapter 2, Kantara, Salaar और Yuvarathnaa जैसी ब्लॉक बस्टर फ़िल्म बनाई हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक प्रशांथ नील (Prashanth Neel) के साथ मिलाकर ये प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई जाने वाली फिल्म की पटकथा प्रशांत नील ने लिखी है। नील इससे पहले ब्लॉक बस्टर K.G.F फिल्म की शृंखला का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार श्री मुरली (Sri Murali) और रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) मुख्य भूमिकाओं में रहेंगे। बघीरा एक आगामी कन्नड़ भाषा की एक्शन थ्रिलर पैन-इंडिया फिल्म है। इस फिल्म को निर्देशित डॉ. सूरी करेंगे। फिल्म तेलुगू, कन्नड़, हिन्दी, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी।

बघीरा कास्ट

श्री मुरली, प्रकाश राज, अच्युत कुमार, रुक्मिणी वसंत, प्रभात सिंह भदौरिया, रंगायण रघु

रीपस्टार

पुनीत रुद्रनाग, मोहम्मद नदीम मोस्तोफा 

अभिनेता प्रभात सिंह भदौरिया के बारे में ज्यादा जानने के लिए उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर विजिट करें।

Instagram पर

https://www.instagram.com/iamprabhatofficial

Koo पर

https://www.kooapp.com/profile/iamprabhatofficial 

]]>
Thu, 15 Jun 2023 01:41:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये सुखद एहसास है : बेस्ट सुपर शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड के लिए रतलाम के फिल्म निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा की शॉर्ट फिल्म ‘एहसास’ चयनित https://acntimes.com/Harish-Darshan-Sharmas-Ehsaas-selected-for-Best-Super-Short-Film-Award https://acntimes.com/Harish-Darshan-Sharmas-Ehsaas-selected-for-Best-Super-Short-Film-Award अमेरिका में आयोजित स्टूडेन्ट वर्ल्ड इम्पैक्ट फिल्म फेस्टिवल 2023 में 25 जून को मिलेगा पुरस्कार

एसीएन टाइम्म @ रतलाम । ‘स्टूडेन्ट वर्ल्ड इम्पैक्ट फिल्म फेस्टिवल’ (Student World Impact Film Festivall) में स्क्रीनिंग के लिए चयनित रतलाम के मल्टी टैलेंटेड कलाकार युवा निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा की शॉर्ट फिल्म को ‘एहसास’ का चयन बेस्ट सुपर शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड के लिए हुआ है। यह अवॉर्ड अमेरिका के न्यू जर्सी में 25 जून को आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाएगा। फिल्म एहसास का चयन 120 देशों के 13 हजार 686 फिल्मों में से हुआ है।

स्टूडेन्ट वर्ल्ड इम्पैक्ट फिल्म फेस्टिवल 2023 (एसडब्ल्यूएफएफ) के फेस्टिवल डायरेक्टर मार्क लेशिन्स्कि (Mark Leschinsky) ने फिल्म निर्देशक हरीश शर्मा को एक ई-मेल भेजा है। इसमें बताया गया है कि उनकी शॉर्ट फिल्म एहसास (रियलाइजेशन) को बेस्ट सुपर शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड के लिए चुना गया है। पुरस्कार समारोह 25 जून को अमेरिका के न्यूजर्सी में होगा। शर्मा आयोजन में वर्चुअली जुड़कर अवॉर्ड प्राप्त करेंगे।

यह भी देखें... बड़ी उपलब्धि : रतलाम के फिल्म डायरेक्टर हरीश दर्शन शर्मा की शॉर्ट फिल्म ‘एहसास’ अन्तरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित, 120 देशों से 13 हजार फिल्मों की थी दावेदारी

माहवारी के दिनों की परेशानियों पर केंद्रित है फिल्म

बता दें कि एहसास फिल्म किशोरियों को माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों पर केंद्रित है। इसमें इस वर्जित विषय को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। इसमें मुख्य भूमिका प्रकाश गोलानी ने निभाई है। इनके अलावा डॉ. सपना पुरोहित ने भी अभिनयन किया है। इस अवॉर्ड से पहले यह शॉर्ट फिल्म को मिलने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चौथा पुरस्कार होगा। पूर्व में खजुराहो में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, उज्जैनी राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल और सिनेवोयाग अन्तरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड मिल चुके हैं।

यह भी देखें... 'मालवा' के ये बेटे-बेटी दे रहे 'देश भक्ति' का संदेश, आप भी सुनिए और हो जाइये 'गर्व के महापर्व' में शामिल

यह भी देखें... मालवा की सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म 'मालवा मराठा' का सीक्वल 'मालवा मराठा-2' जल्द होगा तैयार, निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने शुरू की तैयारी, ऑडिशन शुरू 

यह भी देखें... रतलाम में बनी फिल्म 'मालवा मराठा' में मुख्य भूमिका निभाने वाली रतलाम की अदाकारा सना संजना बनीं टीवी रियलटी शो Love and War की विजेता

]]>
Sat, 10 Jun 2023 23:39:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
'पौ बारह, भांजे...' कहने वाले 'महाभारत' के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल का हृदयघात से निधन, पढ़िए आर्मी जवान से अभिनेता बनने तक का सफर https://acntimes.com/Shakuni-Mama-of-Mahabharat-Goofy-Paintal-passes-away https://acntimes.com/Shakuni-Mama-of-Mahabharat-Goofy-Paintal-passes-away एसीएन टाइम्स @ मुंबई । महाभारत धारावाहिक में शकुनि मामा की सशक्त भूमिका निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल (Gufi Paintal) नहीं रहे। 78 वर्षीय पेंटल का हृदयघात के कारण 5 जून की सुबह निधन हो गया। उनका काफी दिनों से मुंबई के अंधेरी स्थिति एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बी. आर. चौपड़ा के टीवी धारावाकि 'महाभारत' के प्रमुख किरदारों में शकुनि मामा अहम् रहा। यह रोल अभिनेता गूफी पेंटल (सरबजीत सिंह पेंटल) ने ऐसा निभाया कि घर-घर में चर्चित हो गए और पहचाने जाने लगे। मूलतः फरीदाबाद के निवासी पेंटल करीब 15 दिन पहले घर में अचानक गिर पड़े थे। इससे उन्हें ब्रेन संबंधी समस्या हुई और वे कोमा तक में चले गए। उन्हें दिल और किडनी की भी बीमारी थी। पहले उन्हें फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बाद अंधेरी स्थित बेलव्यू अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां आईसीयू में उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने दो दिन से होश नहीं आया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस लीं।

गूफी पेंटल के निधन की पुष्टि उनके भतीजे हितेन पेंटल ने मीडिया से चर्चा में की। हितेन के अनुसार गूफी पेंटल का हार्ट फेल हो गया था। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम को ओशिवारा श्मशान में किया गया। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा हैरी पेंटल है। उनके छोटे भाई कंवरजीत सिंह पेंटल हैं जो पेंटल के नाम से जाना जाते हैं। उन्होंने महाभारत में शिखंडी की भूमिका निभाई थी।

इन धारावाहिकों व फिल्मों में किया अभिनय

गूफी पेंटल की अदाकारी की शुरुआत फिल्मों से हुई लेकिन महाभारत के शकुनि मामा के किरदार ने उन्हें सर्वाधिक ख्याति दी। 80 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया। 'जय कन्हैया लाल की' उनका आखिरी टीवा धारावाहिक था। पेंटल 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं', 'कर्ण संगिनी', 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप', बहादुर शाह जफर (लार्ड मेटक्लैफ का रोल) और 'कर्म फल दाता शनि' जैसे धारावाहिकों में भी प्रमुख भूमिकाओं में रहे। गूफी पेंटल ने नई फिल्में कीं। इनमें 'सुहाग', 'देस परदेस', 'दिल्लगी', 'दावा' आदि में निभाए रोल काफी पसंद किए। 

अभिनेता बनने से पहले आर्मी में थे पेंटल

अभिनय की दुनिया में आने से पहले गुफी पेंटल आर्मी में थे। 1962 में भारत-चीन के बीच हुए युद्ध के दौरान वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। तभी कॉलेज में आर्मी की भर्ती निकली। पेंटल की इच्छा काफी पहले से आर्मी में जाने की थी। वे सैनिक बन भी गए। पहली पोस्टिंग चीन बॉर्डर पर आर्मी आर्टिलरी में हुई। तब बॉर्डर पर मनोरंजन के लिए टीवी और रेडियो जैसा कोई साधन नहीं हुआ करता था। इसलिए बॉर्डर पर वे और अन्य जवान रामलीला करते थे। रोचक बात यह है कि पेंटल सीता बनते थे जिनका अपहरण रावण बना सैनिक अपहरण कर लेता था। अपहरण स्कूटर पर होता था।

छोटे भाई कंवरजीत पेंटल के कहने पर वे 1969 में मुंबई पहुंचे और मॉडलिंग और तथा अभिनय सीखा। कुछ फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसी दौरान बीआर चौपड़ा के संपर्क में आए और उनके धारावाहिक महाभारत में कास्टिंग डायरेक्टर बन गए। महाभारत की स्क्रिप्ट लिख रहे राही मसूम रजा को पेंटल में शकुनि नजर आए जिसका किरदार यादगार बन गया। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान को यह भूमिका गूफी के कारण ही मिली थी। उन्होंने ही फिरोज का ऑडिशन करवाया था। द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले सुरेंद्र पाल गूफी के काफी पारिवारिक रहे।

]]>
Mon, 05 Jun 2023 20:18:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी उपलब्धि : रतलाम के फिल्म डायरेक्टर हरीश दर्शन शर्मा की शॉर्ट फिल्म ‘एहसास’ अन्तरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित, 120 देशों से 13 हजार फिल्मों की थी दावेदारी https://acntimes.com/Harish-Darshan-Sharmas-short-film-Ehsaas-selected-for-International-Film-Festival https://acntimes.com/Harish-Darshan-Sharmas-short-film-Ehsaas-selected-for-International-Film-Festival एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के मल्टी टैलेंटेड फिल्म डायरेक्टर हरीश दर्शन शर्मा को एक और बड़ी सफलता मिली है। उनकी शॉर्ट फिल्म ‘एहसास’ (रियलाइजेशन) का चयन ‘स्टूडेन्ट वर्ल्ड इम्पैक्ट फिल्म फेस्टिवल’ (Student World Impact Film Festivall) के लिए हुआ है। इस अन्तरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए विश्व के 120 देशों से 13 हजार फिल्म निर्माताओं द्वारा दावेदारी की गई थी। हरीश की फिल्म अमेजन प्रीमियर पर भी प्रदर्शित होगी।

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टूडेन्ट वर्ल्ड इम्पैक्ट फिल्म फेस्टिवल अमेरिका के न्यूजर्सी में 18 से 25 जून, 2023 तक आयोजित होगा। इसके लिए भारत सहित विश्व के 120 देशों से फिल्म निर्माताओं ने तकरीब 13 हजार फिल्में प्रविष्टि के रूप में भेजी गईं थी। इनमें रतलाम के युवा फिल्म डायरेक्टर हरीश दर्शन शर्मा की शॉर्ट फिल्म एहसास भी थी। बुधवार को न्यूजर्सी से फेस्टिवल के डायरेक्टर मार्क लेसिंस्की (Mark Leschinsky) द्वारा हरीश दर्शन शर्मा को ई-मेल भेज कर उनकी फिल्म का चयन फेस्टिवल में प्रदर्शित करने हेतु सचनित होने की जानकारी दी।

फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने के साथ ही शॉर्ट फिल्म एहसास का विश्वभर में प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इसका प्रसारण संस्था के अन्तरराष्ट्रीय पॉडकास्ट पर भी होगा। यह अमेजन प्राइम पर भी प्रदर्शित की जाएगी। बता दें कि, स्टूडेन्ट वर्ल्ड इम्पैक्ट फिल्म फेस्टिवल विश्व में होने वाला अपनी तरह का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल है।

रतलाम में बनी फिल्म को चौथा बड़ा सम्मान

मध्य प्रदेश के रतलाम में बनी ईशान फिल्म प्रोडक्शन की शॉर्ट फिल्म अहसास को यह चौथा विश्वस्तरीय अवॉर्ड है। इसके पहले इसे खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल, उज्जैनी राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल तथा सिनेवाईग अन्तरराष्ट्रीय फ़िल्म फेटिवल मुम्बई भी पुरस्कृत किया जा चुका है। हरीश ने इस उपलब्धि के लिए फिल्म के कलाकार प्रकाश गोलानी को बधाई दी है।

रतलाम प्रेस क्लब के सदस्यों ने दी बधाई

हरीश दर्शन शर्मा को मिली इस उपलब्धि के लिए रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र जैन सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। हरीश रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य होकर वर्तमान में एक बड़े फिल्म प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इससे पूर्व उनके द्वारा कई फिल्मों को विभिन्न स्तरों पर सराहा जा चुका है और अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

]]>
Wed, 31 May 2023 17:06:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
बहनों के लिए "द केरला स्टोरी" फिल्म का स्पेशल शो आयोजित, फिल्म देखकर बहनें बोलीं& ऐसी सच्चाई दिखाने का साहस सराहनीय https://acntimes.com/bjym-organizes-special-show-The-Kerala-Story-for-sisters https://acntimes.com/bjym-organizes-special-show-The-Kerala-Story-for-sisters भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया था आयोजन, युवाओं से किया फिल्म देखने का आह्वान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा की रतलाम जिला इकाई द्वारा बहनों के लिए धर्मांतरण एवं आतंकी गतिविधियों पर बनी "द केरला स्टोरी" फिल्म का स्पेशल शो आयोजित किया गया। गायत्री मल्टीप्लेक्स में आयोजित इस शो में सैकड़ों की संख्या में बहने फिल्म देखने पहुंचीं। फिल्म देखकर बहनों का कहना था कि ऐसी सच्चाई बयां करने का साहस सराहनीय है।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि मेरा नैतिक कर्तव्य कि मैं रतलाम शहर की युवतियों  को "द केरला स्टोरी" फिल्म दिखाऊं और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को धर्मांतरण के नाम पर आतंक की आग में झुलसती बहनों की काली सच्चाई से अवगत करवाऊं। ऐसी फिल्में समाज में जनजागरण का काम करती हैं। सभी युवा "द  केरला स्टोरी" देखने जाएं और साथ में अपनी माता-बहन और मित्रों को भी ले जाएं।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, यादवेंद्र सिंह, जिला मंत्री संजय पांचाल, जिला कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह, सह कार्यालय मंत्री शिवम मूणत, मंडल अध्यक्ष राहुल रांका, आयुष पड़ियार, जयेश जाजोरिया, चिराग असरानी, राजेश बैरागी के अलावा करीब ढाई सौ से अधिक बहनें भी उपस्थित रहीं।

]]>
Sun, 07 May 2023 09:57:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
"द केरला स्टोरी" मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री, CM शिवराज बोले& फिल्म लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद का षड्यंत्र उजागर करने वाली https://acntimes.com/The-Kerala-Story-tax-free-in-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/The-Kerala-Story-tax-free-in-Madhya-Pradesh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने “द केरला स्टोरी” को टैक्स फ्री घोषित किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान करते हुए कहा है कि फिल्म "द केरला स्टोरी" जन जागरूकता की दृष्टि से उपयोगी है। यह लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट में कहा कि यह फिल्म लोगों को जागरूक करने के साथ ही लव जिहाद, धर्मांतरण और आंतकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है। यह फिल्म धर्मांतरण के घिनौने चेहरे को सामने लाती है। क्षणिक भावुकता के जाल में जो बेटियाँ लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं उनकी किस तरह बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। आतंकवाद के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है। ये फिल्म हमको जागरूक करती है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले ही धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया गया है। इस फिल्म को बच्चों, बेटियों, बड़ों, बुजुर्गों और अन्य सभी को देखना चाहिए। इसलिए यह फिल्म मध्य प्रदेश शासन द्वारा टैक्स फ्री की जा रही है। 

]]>
Sat, 06 May 2023 17:09:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
Indian Idol 13 :  अयोध्या की हुई Indian Idol 13 की ट्रॉफी, ऋषिराज सिंह बने विजेता, मिला 25 लाख रुपए का पुरस्कार https://acntimes.com/Rishi-Singh-of-Ayodhya-became-the-winner-of-Indian-Idol-13 https://acntimes.com/Rishi-Singh-of-Ayodhya-became-the-winner-of-Indian-Idol-13 एसीएन टाइम्स @ मनोरंजन डेस्क । सोनी टेलिवीजन पर प्रसारित होने वाले इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13) के विजेताओं का ऐलान रविवार रात हो गया। गीत-संगीत के इस रियलटी शो के विजेता अयोध्या निवासी ऋषि सिंह (Winner Rishi Singh) बनें। ऋषि को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए का पुरस्कार भी मिला है। उन्हें पुरस्कार के रूप में सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ एक रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रेक्ट सहित अन्य आर्थिक लाभ भी मिले हैं। 

सितंबर 2022 में शुरू हुए इंडियन आइडल सीजन 13 के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण रविवार रात को हुआ। कबीर 30 सप्ताह तक चली इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी ने निभाई। विभिन्न चरणों से होते हुए स्पर्धा ग्रैंड फिनाले तक पहुंची। आखिरी मुकाबला 6 प्रतियोगियों सोनाक्षी कर, शिवम् सिंह, विदिप्ता चक्रबर्ती, देवोस्मिता रॉय, ऋषि सिंह और चिराग कोटवाल के बीच रहा।

भारत की जनता ने इनमें से अयोध्या निवासी ऋषि सिंह के टैलेंट पर भरोसा जताया जिससे सर्वाधिक वोट के साथ वे इंडियन आइडियल 13 के विजेता बन गए। देवोस्मिता रॉय फर्स्ट रनरअप और चिराग कोटवाल सेकंड रनरअप चुने गए। विदिप्ता ने चौथा, शिवम सिंह ने पाँचवां और सोनाक्षी कर ने छठा स्थान प्राप्त किया।

यह सब मिला पुरस्कार में

विजेता ऋषि सिंह को इंडियन आइडल 13 की ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख का नकद पुरस्कार, मारुति सुजुकी की एक एसयूवी कार, सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ एक रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रेक्ट और कई रोमांचक पुरस्कार मिले। वहीं फर्स्ट रनरअप रहीं विदिप्ता को ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में मिले। इसके अलावा सभी 6 प्रतियोगियों को एक-एक लाख रुपए और कई गिफ्ट वाउचर्स भी मिले। इससे पूर्व ग्रैंड फिनाले के तहत कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुत दी। इस दौरान विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया, लुइस टैरेंस, गीता कपूर, सोनाली बेंद्रे, सोनी टीवी के मैनेजिंग डायरेक्ट एम. पी. सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। एंकरिंग की जिम्मेदारी आदित्य नारायण और भारती लिंबाचिया ने निभाई।

जानिए, कौन ऋषि सिंह

विजेता बने ऋषि का पूरा नाम ऋषिराज सिंह है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 2003 में जन्में ऋषि के पिता राजेंद्र सिंह और माता का नाम अंजलि सिंह है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा फैजाबाद के कैम्ब्रियन स्कूल में पूरी की।  वर्तमान में वे उत्तराखंड के देहरादून में हिमगिरी जी विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऋषि गाने लिखते हैं और गाते भी हैं।

जैविक माता-पिता नहीं अंजलि व राजेंद्र

राजेंद्र और अंजलि ऋषि के जैविक पिता और माता नहीं हैं। उन्होंने गोद लेकर ऋषि की परवरिश की। इसका खुलासा उन्होंने एक एपिसोड के दौरान किया था। इसका पता भी उन्हें इंडियन आइडल के थियेटर राउंड के बाद घर पहुंचने पर चला। तब ऋषि ने अपने माता-पिता की ओर मुखातिब होते हुए कहा था कि अगर मैं इनके साथ नहीं होता तो इस स्टेज तक नहीं पहुंच पाता। इन्होंने मुझे गोद लिया है। हमेशा सोचता था कि मैंने जिंदगी में जो भी गलती की हैं, उसकी माता-पिता से माफी मांगना चाहता हूं। मुझे भगवान मिल गए वरना मैं कहीं सड़ रहा होता, मैं कहीं मर रहा होता शायद। मैं कहां होता मुझे नहीं पता। मैं अगर यहां इनके साथ नहीं होता तो मैं इस स्टेज पर नहीं पहुंच पाता।

]]>
Mon, 03 Apr 2023 00:20:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
'RRR' के गीत 'नाटू नाटू' और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीते ऑस्कर अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई, इससे पहले 5 भारतीयों को मिल चुका है ऑस्कर https://acntimes.com/The-songs-Natu-Natu-from-RRR-and-The-Elephant-Whispers-won-the-Oscar-Award-PM-Modi-congratulated https://acntimes.com/The-songs-Natu-Natu-from-RRR-and-The-Elephant-Whispers-won-the-Oscar-Award-PM-Modi-congratulated Oscar 2023 : ऑस्कर 2023 की शुरुआत हो चुकी है। लंबे समय बाद भारत के हिस्से दो ऑस्कर अवॉर्ड आए। कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। वहीं, एसएस राजामौली के निर्देशन वाली फिल्म ‘आरआरआर’ भी अवॉर्ड जीतने में सफल रही। इस फिल्म के नाटू-नाटू... ने अवॉर्ड जीता है। इस सफलता के लिए प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्माता-निर्देशक, फिल्म कलाकारों और देशवासियों को बधाई दी है।

आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था जो अवॉर्ड जीतने में सफल भी रही। वहीं नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हुई द एलिफेंट व्हिस्परर्स भी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के रूप में सराही और पुरस्कृत की गई। इन दो अवॉर्ड के साथ भारत अब तक 7 ऑस्कर जीतने वाला देश बन चुका है। आज से पहले पांच भारतीयों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत भारत का मान बढ़ाया था।

गुनीत मोंगा

ऑस्कर 2023 में जीतने वाली 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। यह अकेले छोड़ दिए गए एक हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की कहानी है। यह हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में प्रतियोगिता में शामिल की गई थी। इसकी निर्माता गुनीत मोंगा हैं।

एमएम कीरावनी 

भारत को दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड दिलाने वाली फिल्म RRR है। इसके गाने नाटु-नाटु को ऑस्कर मिलना देश के लिए गौरव का क्षण है। बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में RRR के गाने नाटू-नाटू के बाजी मारते ही देश झूम उठा। इस गीत क लिए एमएम कीरावनी को अवॉर्ड मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

अब से पहले इन्हें मिल चुके हैं ऑस्कर

भानु अथैया

ऑस्कर जीतने वाले भारतीयों की लिस्ट में पहला कॉस्ट्यूम डिजाइनर नाम भानु अथैया शामिल हैं। उन्हें फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड 1983 में मिला था।

सत्यजीत रे

सत्यजीत रे दूसरे भारतीय हैं जिन्होंने ऑस्कर जीतकर भारत का मान बढ़ाया था। 1991 में वे ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट के ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किए गए  थे। वे तब अवॉर्ड लेने के लिए ऑस्कर सेरेमनी का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्हें कोलकाता में उनके पास ऑस्कर अवॉर्ड पहुंचाया गया था।

रेसुल पोकुट्टी

तीसरे भारतीय रेसुल पोकुट्टी हैं, जिन्हें ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। 2008 में आई फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग कैटेगरी का ऑस्कर उन्हें मिला था। यह फिल्म तीन ऑस्कर अपने नाम करने में सफल रही थी।

ए. आर. रहमान

फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के लिए यह दूसरा अवॉर्ड था। फिल्म में ए. आर. रहमान ने ‘जय हो गाना’ गया था जिसे खूब पसंद किया गया।

गुलजार

स्लमडॉग मिलियनेर के लिए ही तीसरा अवॉर्ड गीतकार गुलजार को मिला था। जय हो गाने के गीतकार गुलजार ऑस्कर सेरेमनी में पहुंच नहीं पाए थे। तब अवॉर्ड उनकी टीम ने हासिल किया था।

]]>
Mon, 13 Mar 2023 11:12:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
तुम्हारी औकात क्या है... : अभिनेता, गीतकार और गायक पीयूष मिश्रा 7वीं क्लास में महिला रिश्तेदार के यौन उत्पीड़न का हुए थे शिकार https://acntimes.com/tumhari-aukat-kya-hai-Piyush-Mishra-female-relative-had-sexually-assaulted-in-7th-class https://acntimes.com/tumhari-aukat-kya-hai-Piyush-Mishra-female-relative-had-sexually-assaulted-in-7th-class उपन्यास के रूप में लिखी अपनी बायोग्राफी ‘तुम्हारी औकात क्या है पीयूष मिश्रा’ में खुद किया घटना का जिक्र, एक सप्ताह में ही उपन्यास के छप गए तीन संस्करण

एसीएन टाइम्स @ डेस्क । ‘तुम्हारी औकात क्या है पीयूष मिश्रा...।’ अरे ! नाराज़ मत होइये, हम पीयूष मिश्रा के लिए कुछ नहीं कह रहे। आप की ही तरह हम भी इस उत्कृष्ट अभिनेता, लेखक, थिएटर आर्टिस्ट के प्रशंसक हैं। दरअसल यहां जो शब्द उपयोग किए गए हैं, वह मिश्रा द्वारा एक उपन्यास के रूप में लिखी गई बायोग्राफी का शीर्षक है। इसमें उन्होंने अपने जीवन की कई बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है जिसमें उनके यौन शोषण की घटना भी प्रमुख है। उन्होंने बताया है कि जब वे किशोर थे, तब उनकी एक महिला रिश्तेदार ने उनका यौन शोषण किया था। यह घटना तकरीबन 50 साल पुरानी है।

अपनी बायोग्राफी को लेकर उनके द्वारा पीटीआई को दिए साक्षात्कार में पीयूष मिश्रा ने यौन शोषण की घटना को लेकर कहा कि- ‘इस चीज ने मुझे शॉक कर दिया। मैं हैरान था कि मेरे साथ हुआ क्या? सेक्स हेल्दी चीज़ है। उसके साथ आपका पहला अनुभव अच्छा होना चाहिए। वरना वो चीज़ आपको जिंदगी भर के लिए डरा देती है। परेशान कर के रख देती है। उस सेक्शुअल असॉल्ट ने मुझे जीवनभर के लिए एक कॉम्प्लेक्स दे दिया। जिससे उबरने में मुझे बहुत लंबा समय लगा।‘

पीयूष कहते हैं कि- मैं कुछ लोगों की पहलान छुपाना चाहता था, क्योंकि उनमें से कुछ महिलाएं हैं, कुछ पुरुष हैं, जो फिल्म डस्ट्री में सेट हो चुके हैं। मैं किसी से बदला लेना या किसी को हर्ट नहीं करना चाहता था। मल्टीटैलेंटेड कलाकार पीयूष के अनुसार, वे किसी भी एक काम से बंध कर नहीं रहना चाहते। वे न स्थायी अभिनेता हैं, न ही लेखक, गीतकार, गायक। उनकी ख्वाइश थी उपन्यास लिखने की जो पूरी हो गई है लेकिन वे उपन्यासकार नहीं हैं। अब वे फिल्म निर्देशन की दिशा में कदम बढ़ाने की सोच रहे हैं।

एक सप्ताह में छप गईं 16 हजार से अधिक किताबें

बता दें कि, पीयूष मिश्रा की आत्मकथा वाले इस पहले उपन्यास (Piyush Mishra Book) का चंडीगढ़ में आयोजित हुए राजकमल किताब उत्सव में लोकार्पण हुआ। इसका पहला संस्करण 3300 प्रति, दूसरा 5500 प्रतियां और तीसरा 7700 प्रतियां प्रकाशित हो चुके हैं। अमेजन डॉट इन पर सभी भाषाओं की सभी कैटेगरी की किताबों में यह पहले स्थान पर है।

यह भी देखें... रतलाम के युवाओं का कमाल : श्री सत्यनारायण भगवान पर बना रहे पहली वेब सिरीज, अपनी सूझबूछ से खुद हल कर ली बजट और कास्टिंग की बड़ी चुनौतियां

पीयूष मिश्रा को जानें

1998 में भारत एक खोज (डिस्कवरी ऑफ इंडिया) और फिल्म तमाशा से करियर की शुरुआत करने वाले पीयूष मिश्रा ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘शौकीन’ जैसी फिल्म से बहुत चर्चा में आए। गुलाल (2009) , रॉकस्टार (2011), रिवॉल्वर रानी ( 2015) जैसी कई चर्चित फिल्मों में उन्होंने अपने हुनर का लोहा मनवाया। उनकी पहली कविता ‘ज़िंदा हो हाँ तुम कोई शक नहीं (हाँ तुम जीवित हो; इसमें कोई संदेह नहीं है) है जो उन्होंने ग्वालियर के जेसी मिल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययन के दौरान लिखी थी। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में रहते हुए उन्हें एक छात्र नाटक ‘मशरीकी हूर’ के लिए अपना पहला संगीत स्कोर भी बनाया। जर्मन निर्देशक फ्रिट्ज़ बेनेविट्ज़ (1926-95) ने उन्हें हेमलेट नाटक में शीर्षक भूमिका में निर्देशित किया। गीतकार और गायक के रूप में ब्लैक फ्राइडे (2004) में अरे रुक जा रे बंदेह तथा गुलाल (2009) में आरंभ है प्रचंड, गैंग्स ऑफ वासेपुर में इक बगल में चांद होगा एवं उसके गीतों के लिए भी पहचाना जाता है।

]]>
Sun, 05 Mar 2023 10:00:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम के युवाओं का कमाल : श्री सत्यनारायण भगवान पर बना रहे पहली वेब सिरीज, अपनी सूझबूछ से खुद हल कर ली बजट और कास्टिंग की बड़ी चुनौतियां https://acntimes.com/Amazing-of-the-youth-of-Ratlam-The-first-web-series-being-made-on-Shri-Satyanarayan-Bhagwan https://acntimes.com/Amazing-of-the-youth-of-Ratlam-The-first-web-series-being-made-on-Shri-Satyanarayan-Bhagwan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ठान लो तो कुछ भी असंभव नहीं। राह में मुश्किलें आ सकती हैं लेकिन दृढ़निश्चयी हैं तो डिगा नहीं सकतीं, चाहे वह धन की कमी हो या संसाधनों की। रतलाम के युवाओं (Amazing of the youth of Ratlam) ने यह कर दिखाया है। इस टोली ने हदों से आगे जाकर सोचना शुरू कि और श्री सत्यनारायण भगवान (Shri Satyanarayan Bhagwan) पर वेब सिरीज बनाने की शुरुआत कर डाली। भारी भरकम बजट और महंगे संसाधनों की समस्या का हल जुगाड़ और तकनीक की बदौलत खुद ही ढूंढ निकाला। यहां तक कि 88 हजार ऋषि-मुनियों की भीड़ जुटाने जैसी बड़ी चुनौती भी इनके आगे टिक नहीं सकी।

हम बाद कर रहे हैं श्री सत्यनारायण व्रत कथा (Shri Satyanarayan Vrat Katha) नाम से वेब सिरीज (web series) बनाने वाले युवाओं की। श्री सत्यनारायण अब तक की यह पहली वेब सिरीज (web series being made in Ratlam) होगी। अभी तक इस पात्र पर कोई धारावाहिक भी देखने को नहीं मिला। यही वजह है कि टीम काफी उत्साहित है। रतलाम में ही बन रही इस वेब सिरीज में 5 अध्याय होंगे जिनके फिल्मांकन और चित्रांकन में वीएफएक्स जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। इस तकनीक के माध्यम से दृश्यों को वास्तविकता प्रदान करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई। निर्माता टीम के अनुसार अगल एक सप्ताह में इसके पहले एपिसोड को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

धार्मिक और आध्यात्म से जुड़ी फिल्म, धारावाहिक, वेब सिरीज आदि के निर्माण में काफी धन की आवश्यकता होती है। वजह यह कि, इसमें किरदारों को धर्मग्रंथों और पौराणिक कथाओं में बताए गए व्यक्तित्व आदि को वैसा ही दिखाने के लिए वेश-भूषा, परिवेश, काल्पनिक दुनिया आदि तैयार करना होता है। अस्त्र-शस्त्र भी अन्य विषयों पर बनने वाली फिल्मों, धारावाहिकों और वेब सिरीज की अपेक्षा बहुत अलग दिखाने होते हैं। इसमें जो तकनीकी साधन लगते हैं वे काफी महंगे होते हैं। बावजूद रतलाम के युवाओं ने यह चुनौती न सिर्फ स्वीकार की, वरन् बहुत की कम बजट और संसाधन में कर भी दिखाया। 

धार्मिक वेब सीरीज बनाना चुनौती भरा कार्य, जिसे किया स्वीकार

अपनी और श्री सत्यनारायण भगवान (Shri Satyanarayan Vrat Katha) पर बन रही पहले वेब सिरीज के बारे में निर्देशक एवं कलाकार क्षितिज शर्मा ने शहर के दोबत्ती चौराहा स्थित पोरवाल स्टूडियोज पर साझा की। शर्मा ने बताया कि मैं काफी वर्षों से श्री सत्यनारायण व्रत कथा करता आ रहा हूं। इसी से उन्हें इसे विजुअलाइज करने की प्रेरणा मिली। धार्मिक वेब सिरीज बनाना बहुत कठिन है। फिर भी हमने इस चुनौती को स्वीकार किया और स्थानीय कलाकारों से संपर्क साधा तो उन्होंने हरसंभव साथ देने का वादा किया। सभी से पूरा सहयोग मिला, जिसका परिणाम है कि जिस वेब सिरीज का बजट करीब आधा करोड़ तक पहुंच रह था, वह बहुत ही कम में तैयार हो जाएगी। इसके कास्टिंग डायरेक्टर सांवलिया पंवार, सह निर्देशक गगन सिंह कछवाह, संगीतकार हैप्पी श्रीवास्तव और सेशान शर्मा हैं। प्रीति शर्मा, कैमरामैन अभिषेक शर्मा, प्रेम शर्मा, आयुष देवड़ा, टेक्निकल टीम में संजय रावल और आफताब शामिल हैं जबकि स्वर हर्ष कनौजिया ने दिया।

ऐसे ढूंढे मुश्किलों के समाधान

वेब सीरिज के लिए प्रोप की व्यवस्था के लिए मुंबई जाकर संपर्क किया। वहां एक-एक चीज का एक दिन का किराया हजारों में बताया गया तो लौट आए। यहां आकर आर्ट डायरेक्शन का काम भी अपने स्तर पर करने की ठानी और कर भी दिया। बड़ी चुनौती 88 हजार ऋषि-मुनियों को फिल्माने की थी। इतने लोग वह भी ऋषि-मुनियों की तरह दाढ़ी, मूछ और बालों वालों को ढूंढना या लोगों को जुटा कर सभी के लिए अलग-अलग संसाधन जुटाना, काफी दुश्कर काम था। यह काम भी टीम के युवाओं ने तकनीकी सूझबूझ से कर दिखाया जो किसी भी बड़े धार्मिक धारावाहिक की तुलना में रत्तीभर भी कम नहीं हैं। इसके लिए रतलाम, उज्जैन और आसपास के ही दाढ़ी-मूछों वालों को शामिल किया गया।

ये कलाकार नजर आएंगे विभिन्न भूमिकाओं में

भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की मुख्य भूमिका में शौर्य सक्सेना (actor shaurya saxena) हैं जो तकरीबन 9 साल से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। बालाजी टेलीफिल्मस सहित कई बड़े प्रोडक्शन के धारावाहिकों कसौटी जिंदगी की (Kasauti Zindagi Ki), कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya), परशुराम (Lord Parshuram), नागदेवता (Nagdevata) आदि में अभिनय कर चुके हैं। मां लक्ष्मी का किरदार कृतिका ठाकोर निभा रही हैं। कृतिका मूलतः गुजरात से हैं। महर्षि नारद मुनि की भूमिका खुद निर्देशक क्षितिज शर्मा निभा रहे हैं। इनके अलावा रतलाम के वरिष्ठ रंगकर्मी ओमप्रकाश मिश्रा, जी.एस. गौतम, आत्मानंद सरस्वती महाराज, ज्योतिष आचार्य, पं. संजय शिवशंकर दवे, नंदलाल मालवीय, डी. के. मिश्रा, एस. सी. व्यास, रतन लिम्बोला, हेमंत शर्मा, मांगीलाल कांठा, राहुल पंवार, लोकेंद्र गंधर्व, हरीश राठौड़, विजय मालवीय, जितेंद्र बघेरवाल भी अलग-अलग किरदारों के रूप में नजर आएंगे।  बंटी लुईस और मीनाक्षी का भी सराहनीय सहयोग है।

फोटो : राकेश पोरवाल

]]>
Tue, 28 Feb 2023 11:49:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
कलेक्टर ने एसडीएम को किया आगाह& आवेदकों को अनावश्यक रूप से नहीं आना पड़े जिला स्तरीय जनसुनवाई में https://acntimes.com/Collector-warned-SDM-Applicants-should-not-come-in-district-level-public-hearing https://acntimes.com/Collector-warned-SDM-Applicants-should-not-come-in-district-level-public-hearing एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले के सभी एसडीएम को आगाह किया है और निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अपने अनुभाग स्तर पर होने वाली जनसुनवाई को ही प्रभावी बनाएं। आवेदकों को समस्या निराकरण के लिए अनावश्यक जिला मुख्यालय की जनसुनवाई में नहीं आना पड़े।

कलेक्टर ने सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में एसडीएम को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई के लिए आने में आमजन का ना केवल समय नष्ट होता है बल्कि उनको अनावश्यक रूप से आवागमन खर्च भी वहन करना पड़ता है।

कलेक्टर नें एसडीएम के साथ-साथ सभी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियोंतहसीलदारोंनायब तहसीलदारों तथा अन्य सभी विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपने विकासखंड में आवेदक की समस्या का हल सुनिश्चित करेंअपनी जनसुनवाई को प्रभावी बनाएं।

]]>
Mon, 02 Jan 2023 22:47:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
पद्म भूषण मेगास्टार चिरंजीवी को 2022 का इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी पुरस्कार, राजनेता रहे चिरंजीवी ने भ्रष्टाचार को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात https://acntimes.com/Indian-Film-Personality-Award-2022-to-Padma-Bhushan-Chiranjeev https://acntimes.com/Indian-Film-Personality-Award-2022-to-Padma-Bhushan-Chiranjeev गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 53वें संस्करण के समापन समारोह में मिला पुरस्कार

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । टॉलीवुड के मेगास्टार और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित कोनिदेला शिव शंकर वरा प्रसाद (चिरंजीवी) को '2022 का इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी पुरस्कार' से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार गोवा में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 53वें संस्करण के समापन समारोह में प्रदान किया गया। 

समारोह में मिले सम्मान को लेकर चिरंजीवी ने इफ्फी, भारत सरकार और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने माता-पिता और तेलुगु फिल्म उद्योग के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा अपने माता-पिता का आभारी रहूंगा जिन्होंने मुझे कोनिदेला शिव शंकर वरा प्रसाद के रूप में जन्म दिया और तेलुगु फिल्म उद्योग का भी, जिसने मुझे चिरंजीवी के रूप में पुनर्जन्म दिया। मैं इस उद्योग के प्रति आजीवन ऋणी हूं।'

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करते हुए चिरंजीवी ने अपने प्रशंसकों को भी तहेदिल से धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें राजनीति से वापस आने के बाद भी स्वीकार किया। अभिनेता ने कहा, 'मुझ पर बरसाया गया ये प्यार और स्नेह बहुत बड़ा है। मैं इस इंडस्ट्री में 45 साल से ज्यादा वक्त से हूं, इनमें से एक दशक मैंने राजनीति में बिता दिया। जब मैं फिल्म उद्योग में वापस आया, तो मुझे संदेह था कि लोग मुझे कैसे स्वीकार करेंगे। लेकिन मेरे प्रशंसकों की ओर से मिलने वाले प्यार और स्नेह की मात्रा कभी नहीं बदली है। उनके दिलों में मेरा वजूद हूबहू बरकरार था। मैं वादा करता हूं कि मैं आपको फिर कभी नहीं छोड़ूंगा, मैं यहां आपके साथ रहूंगा।”

सिनेमा जगत भ्रष्टाचार रहित पेशा, मन में ख्वाहिश हो तो जरूर आएं

चिरंजीवी ने ये पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उन्हें मिले समर्थन और जीवन भर के अनुभव के लिए सरकार और फिल्म उद्योग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं अपना सिर झुकाता हूं और आप में से हर एक को धन्यवाद देता हूं। अगर किसी के मन में सिनेमा उद्योग में आने की ख्वाहिश है तो इसमें जरूर आएं। ये एक भ्रष्टाचार रहित पेशा है। आपकी अंतरात्मा को कभी कोई अपराध बोध नहीं होगा। अगर आपके पास प्रतिभा है, तो आप यहां दिखा सकते हैं और आप आसमान की ऊंचाई पर पहुंचेंगे।”

चार दशक में 150 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

बता दें कि, चार दशकों से ज्यादा के एक शानदार फिल्मी करियर में, चिरंजीवी ने तेलुगु में 150 से ज्यादा फीचर फिल्मों के साथ-साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ की कुछ फिल्मों में अभिनय किया है।

]]>
Tue, 29 Nov 2022 07:54:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
फिल्म निर्माता&निर्देशक मधुर भंडारकर ने विधायक काश्यप से की मुलाकात, फीफा विश्वकप में प्रस्तुति देने के बाद आज रतलाम लौटेंगे संगीतकार सिद्धार्थ https://acntimes.com/Film-producer-director-Madhur-Bhandarkar-meets-MLA-Chetanya-Kashyap https://acntimes.com/Film-producer-director-Madhur-Bhandarkar-meets-MLA-Chetanya-Kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर रतलाम पहुंचें। भंडारकर ने यहां विधायक चेतन्य काश्यप से मुलाकात की।

भंडारकर यहां निजी कार्य से आए थे। इस दौरान वह विधायक काश्यप से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। वे फिल्मी दुनिया की जानी-मानी हस्ती और अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले रतलाम के संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप के मित्र हैं। रतलाम प्रवास के दौरान उनकी विधायक काश्यप के साथ कई विषयों पर काफी देर तक चर्चा हुई। इस दौरान निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, प्रद्युमन मजावदिया, हेमंत राहौरी, जुबीन जैन आदि उपस्थित रहे।

विश्व मंच पर पर प्रस्तुति देने के बाद संगीतकार सिद्धार्थ 7 नवंबर को रतलाम आएंगे

कतर के दोहा में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप के बॉलीवुड संगीत समारोह में प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप अपनी म्यूजिशियन टीम बैंड परफेक्ट अमल्गेशन के साथ प्रस्तुति देने के बाद सोमवार की सुबह रतलाम पहुंचेंगे। संगीतकार काश्यप ने 4 नवम्बर को दोहा में भारतीय एवं पाश्चात्य वाद्य यंत्रों के फ्यूजन के साथ अभिनव प्रस्तुतियां दी थीं। पहली बार रतलाम के एक युवा संगीतकार ने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इससे रतलाम को नई पहचान मिली है।

यह भी देखें... विश्व मंच पर आज छाएंगे रतलाम के युवा गौरव संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप, फीफा वर्ल्ड कप के बॉलीवुड संगीत समारोह में देंगे प्रस्तुति

जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह सम्मानित होंगे सिद्धार्थ काश्यप

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह 7 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में होगा। शाम 6 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर रतलाम के युवा संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप को सम्मानित किया जाएगा।

]]>
Mon, 07 Nov 2022 08:00:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
जोधपुर के चॉकलेटी बॉय मो. फैज बने सुपर स्टार सिंगर सीजन 2 के विजेता, 15 लाख रुपए मिला पुरस्कार https://acntimes.com/Jodhpurs-Mohd-Faiz-becomes-the-winner-of-Super-Star-Singer-Season-2 https://acntimes.com/Jodhpurs-Mohd-Faiz-becomes-the-winner-of-Super-Star-Singer-Season-2 एसीएन टाइम्स @ मुंबई । सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले किड्स सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर सीजन 2 ग्रैंड फिनाले शनिवार को संपन्न हुआ। करीब सवा तीन घंटे चले शो में राजस्थान के जोधपुर निवासी मो. फैज विजेता चुने गए। उन्होंने 15 लाख रुपए का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

सुपर स्टार सिंगर सीजन 2 के ग्रैन फिनाले में 6 बच्चों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इनमें मोहम्मद फैज, मणि, प्रांजल बिस्वास, आर्यानंद आर. बाबू, ऋतुराज और सायशा गुप्ता शामिल हैं। सभी प्रतियोगियों ने अपनी जादुई आवाज और प्रस्तितियों से सभी को चौंका दिया। जैसे-जैसे शो अपने समापन की ओर बढ़ रहा था प्रतियोगियों में लगातार निखार आता जा रहा था। ग्रैंड फिनाले का प्रसारण शनिवार को हुआ जिसमें संगीतकार आनंद जी, गायिका अलका याग्निक, सोनू कक्कड़, गायक हिमेश रेशमिया, आदित्य नारायण, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, पूनम ढिल्लो सहित अन्य बतौर अतिथि शामिल हुए। फिनाले में अतिथियों ने भी प्रस्तुतियां देकर मनोरंजन किया। वहीं हास्य कलाकार भारती, हर्ष लिम्बाचिया ने भी लोगों को गुदगुदाया।

दादा व नाना से शास्त्रीय संगीत सीखा फैज ने, मम्मी-पापा को देंगे इनाम की राशि

विजेता रहे फैज ने दादा और नाना से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली। वे गिटार, पियानो,  ढोलकतबलासितार और कीबोर्ड भी बखूबी बजा लेते हैं। उनके नाना ने उनसे कहा है कि 100 दिन रियाज करो और एक दिन नहीं करो तो साधक 100 दिन पीछे चला जाता है। फैज के पिता सजीर खान जोधपुर में परफ्यूम की एक दुकान में नौकरी करते हैं जबकि मां गृहिणी हैं और दो छोटी बहनें भी हैं। फैज ने इनाम की रकम अपने मम्मी-पापा देंगे।

एक से बढ़ कर एक फाइनलिस्ट

पूरे सीजन में मो. फैज अपनी दिलकश आवाज के लिए पहचाने गए। जोधपुर के 14 वर्षीय प्रतियोगी मोहम्मद फैज को जज हिमेश रेशमिया ने तो इंडियाज यूथ सेंसेशन तक नाम दिया। फैज 2018 में 'लव मी इंडिया किड्सऔर 'सारेगामापा लिटिल चैंपके उपविजेता भी रह चुके हैं। उनका बचपन से अब तक भगवान कृष्ण से अलग ही तरह का लगाव रहा है। पश्चिम बंगाल के प्रांजल बिस्वास (11 साल) तो किसी अजूबे से कम साबित नहीं हुए।  उन्होंने अपने ऑडिशन दौर से लेकर आखिर तक अपने अनूठे अंदाज़ और भावपूर्ण आवाज़ के साथ संगीतप्रेमियों को अपना दीवना बना दिया। न्यायाधीशों ने उन्हें ‘प्रभु प्रांजल’ कह कर संबोधित किया। कालीकट के 10 वर्षीय ऋतुराज गायन और अपनी विचित्रताओं के कारण जज और दर्शकों के पसंदीदा रहे। जज रेशमिया को लेकर उनके हर प्रैंक ने लोगों को खूब गुदगुदाया। नन्नी परी सी सायशा गुप्ता, आर्यंदा आर. बाबू और मणि की गायकी ने भी खूब जादू बिखेरा।

ये रहे विजेता और फाइनलिस्ट

क्रमांक प्रतियोगी उम्र स्थान कैप्टन परिणाम
1 मो. फैज 14 साल जोधपुर, राजस्थान अरुणिता विजेता
2 मनि 11 साल धर्मकोट, पंजाब सलमान फाइनलिस्ट
3 शायसा गुप्ता 7 साल मोहाली, पंजाब पवन फाइनलिस्ट
4 ऋतुराज 10 साल कालिकट, केरल सलमान फाइनलिस्ट
5 प्रांजल बिस्वास 12 साल नाडिया, प. बंगाल पवन फाइनलिस्ट
6 आर्यंदा आर. बाबू 14 साल कालिकट, केरल दिनेश फाइनलिस्ट

--------------------

--------------------

आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

...तो परेशान न होंअपना...

'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

अपनाइयेएक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

क्योंकि,

'जल ही जीवन है'

'Change Your Mind - Change Your Life'

जानने के लिए संपर्क करें

9826809338 या 7470909338 पर

]]>
Sun, 04 Sep 2022 00:20:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
किशोर कुमार के गाए गीतों की प्रस्तुति देकर सुर संगम ग्रुप के कलाकारों ने बांधा समां, मनपसंद नगमों पर खूब झूमे श्रोता https://acntimes.com/Shreta-dances-on-the-performance-of-songs-sung-by-Kishore-Kumar https://acntimes.com/Shreta-dances-on-the-performance-of-songs-sung-by-Kishore-Kumar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर सुर संगम ग्रुप द्वारा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप के कलाकारों ने किशोर द्वारा गाए गीतों की प्रस्तुति देकर संगीत प्रेमियों की दाद बटोरी।

आयोजन स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज के सभागृह में हुआ। ग्रुप संचालक विजेंद्रसिंह सिसौदिया, प्रमोद सिसौदिया व भुवनेश कुमार पंडित ने बताया कि पिछले दिनों किशोर दा का जन्मदिन था। इस उपलक्ष में  ग्रुप द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यकर्म का आगाज अल्फिया खान द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद गीतों की प्रस्तुतियां हुईं। ग्रुप के कलाकार  विजेंद्रसिंह सिसौदिया, प्रमोद सिसौदिया, भुवनेश पंडित, मनवीर सिसौदिया, विजय गुप्ता, नीता गुप्ता, पवन भटनागर, गोपाल बोरीवाल, अल्फिया खान, पूजा भावसार, वंदना जलगांवकर ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन विजेंद्र सिंह सिसौदिया ने किया।
]]>
Mon, 08 Aug 2022 11:56:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित: मप्र बना फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य, सूर्या व अजय देवगन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं मनोज मुंत्सिर सर्वश्रेष्ठ गीतकार https://acntimes.com/68th-National-Film-Awards-Announced-Surya-and-Ajay-Devgan-Best-Actor-and-Manoj-Muntsir-Best-Lyricist https://acntimes.com/68th-National-Film-Awards-Announced-Surya-and-Ajay-Devgan-Best-Actor-and-Manoj-Muntsir-Best-Lyricist एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी ने साल 2020 के विजेताओं की घोषणा कर दी। इससे पहले अध्यक्ष और अन्य जूरी सदस्यों ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें विजेताओं की सूची सौंपी। मंत्री ठाकुर ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने और कहा कि कोविड महामारी के कारण साल 2020 फिल्मों के लिए ख़ास तौर पर मुश्किल साल रहा, फिर भी इन नामांकनों में कुछ बहुत अद्भुत फ़िल्में देखने को मिली हैं। मंत्री ने जूरी का भी धन्यवाद किया जिन्होंने पूरी लगन के साथ इन प्रविष्टियों को देखा और इनमें से पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ को चुना।

पुरस्कारों की घोषणा गैर-फीचर जूरी के अध्यक्ष चित्रार्थ सिंह, सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन जूरी के अध्यक्ष अनंत विजय, और फीचर फिल्म जूरी (सदस्य- केंद्रीय पैनल) के धर्म गुलाटी द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव नीरजा शेखर की उपस्थिति में की गई। जूरी में भारतीय सिने जगत के प्रख्यात फिल्मकार और फिल्मी हस्तियां शामिल रहीं।

मध्यप्रदेश को मिला उल्लेखनीय पुरस्कार

मध्य प्रदेश ने इस दौरान फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य यानी मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार जीता जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ। किश्वर देसाई की 'द लॉन्गेस्ट किस' ने संबंधित वर्ष के लिए सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार जीता, वहीं मलयालम पुस्तक 'एम टी अनुभवनगलुड पुष्टकम' और उड़िया पुस्तक 'काली पाइन कलीरा सिनेमा' को विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ।

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'सूरारई पोट्रु' को मिला है। 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने संपूर्ण मनोरंजन यानी होलसम एंटरटेनमेंट प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता।

2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार 'सूरारई पोट्रु' के लिए सूर्या और हिंदी फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के लिए अजय देवगन ने साझा किया। मनोज मुंतशिर ने हिंदी फिल्म 'साइना' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार जीता है।

किसे कौन सा मिला पुरस्कार

विशेष उल्लेख (स्पेशल मेंशन)-

क्र. सं.

राज्य

प्रमाण पत्र

1.

उत्तराखंड

प्रमाण पत्र

2.

उत्तर प्रदेश

प्रमाण पत्र

 फिल्मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्यः

क्र. सं.

राज्य

पदक

1.

मध्य प्रदेश

रजत कमल और प्रमाण पत्र

सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन स्पेशल मेंशनः

क्र. सं.

पुस्तक

भाषा

लेखक

प्रकाशक

प्रमाण पत्र

1.

एम टी अनुभवनगलुड पुष्टकम

मलयालम

अनूप रामाकृष्णन

मलयालम पैनोरमा

प्रमाण पत्र

2.

काली पाइन कलीरा सिनेमा

उड़िया

सूर्य देव

पक्षीघर प्रकाशानी

प्रमाण पत्र

 सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के लिए पुरस्कार

क्र. सं.

पुस्तक

भाषा

लेखक

प्रकाशक

पदक और नकद पुरस्कार

  1.  

द लॉन्गेस्ट किस

अंग्रेजी

किश्वर देसाई

वेस्टलैंड पब्लिकेशंस

स्वर्ण कमल और 75,000 रुपये

गैर-फीचर फिल्म श्रेणी के विजेता

क्र. सं.

पुरस्कार श्रेणी

फ़िल्म

विजेता

पदक और नकद पुरस्कार

1.

सर्वश्रेष्ठ नरेशन/ वॉयस ओवर

रेप्सॉडी ऑफ रेन्स-मॉनसून्स ऑफ केरला

 

(अंग्रेजी)

वॉयस ओवरः शोभा थरूर श्रीनिवासन

रजत कमल

 

50,000 रुपये

  1.  

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन

1232 किमीः मरेंगे तो वहीं जाकर

(1232 किलोमीटर्स – विल डाय देयर ओनली)

 

(हिंदी)

संगीतकारः विशाल भारद्वाज

रजत कमल

 

50,000 रुपये

  1.  

सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग

बॉर्डरलैंड्स

 

(बंगाली, नेपाली, मणिपुरी, हिंदी और पंजाबी)

एडिटरः अनादि अथाले

रजत कमल

 

50,000 रुपये

4.

सर्वश्रेष्ठ ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट

जादुई जंगल (मैजिकल फॉरेस्ट)

 

(हिंदी)

ऑन लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्टः संदीप भाटी और प्रदीप लेखवार

रजत कमल

 

50,000 रुपये

5.

सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी

मरू रो मोती

 (पर्ल ऑफ द डेज़र्ट)

 

(राजस्थानी)

री-रिकॉर्डिस्ट (फाइनल मिक्स्ड ट्रैक): अजीत सिंह राठौड़

रजत कमल

 

50,000 रुपये

6.

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी

शब्दिकुन्ना कलप्पा

(टॉकिंग प्लो)

 

(मलयालम)

सिनेमैटोग्राफरः निखिल एस प्रवीण

रजत कमल

 

50,000 रुपये (प्रत्येक)

7.

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन

ओह दैट्स भानु

 

(अंग्रेजी, तमिल, मलयालम और हिंदी)

निर्देशकः आरवी रमानी

स्वर्ण कमल

1,50,000 रुपये

8.

पारिवारिक मूल्यों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म

कुंकुमार्चन

(देवी की पूजा)

 

(मराठी)

निर्माताः स्टूडियो फ़िल्मी मॉन्क्स

 

निर्देशकः अभिजीत अरविंद दलवी

रजत कमल

 

50,000 रुपये (प्रत्येक)

9.

सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिक्शन फिल्म

कछीचिनितु

(द बॉय विद अ गन)

 

(कार्बी)

निर्माता एवं निर्देशकः खंजन किशोर नाथ

रजत कमल

 

50,000 रुपये (प्रत्येक)

10.

स्पेशल जूरी पुरस्कार

एडमिटेड

(हिंदी और अंग्रेजी)

निर्देशकः ओजस्वी शर्मा

रजत कमल

1,00,000 रुपये

11.

सर्वश्रेष्ठ खोजी फिल्म

द सेवियरः ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह

 

(पंजाबी)

निर्माताः अकाल प्रोडक्शंस

 

निर्देशकः डॉ. परमजीत सिंह कट्टू

रजत कमल

 

50,000 रुपये (प्रत्येक)

12.

बेस्ट एक्सप्लोरेशनएडवेंचर फिल्म (स्पोर्ट्स भी शामिल)

वीलिंग द बॉल

 

(अंग्रेजी और हिंदी)

निर्माताः फिल्म डिवीजन

 

निर्देशकः मुकेश शर्मा

रजत कमल

50,000 रुपये (प्रत्येक)

13.

सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक फ़िल्म

ड्रीमिंग ऑफ वर्ड्स

 

(मलयालम)

निर्माता और निर्देशकः नंदन

रजत कमल

50,000 रुपये (प्रत्येक)

14.

सामाजिक विषयों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म

  1. जस्टिस डिलेड बट डिलीवर्ड

(हिंदी)

 

एवं

 

  1. थ्री सिस्टर्स

(बंगाली)

निर्माताः मंदीप चौहान

 

निर्देशकः कामाख्या नारायण सिंह

 

एवं

 

निर्माताः रत्नाबोली राय

 

निर्देशकः पुतुल रफी महमूद

रजत कमल

 

50,000 रुपये प्रत्येक (साझा)

15.

सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म

मानाह अरू मानुह

(मानस और लोग)

 

(असमी)

निर्माताः मानस राष्ट्रीय उद्यान निदेशालय और अरण्यक

 

निर्देशकः दिप भूयान

रजत कमल

 

50,000 रुपये (प्रत्येक)

16.

सर्वश्रेष्ठ प्रचार फ़िल्म

सरमाउंटिंग चैलेंजेज़

 

(अंग्रेजी)

निर्माताः दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड

 

निर्देशकः सतीश पांडे

रजत कमल

 

50,000 रुपये (प्रत्येक)

17.

सर्वश्रेष्ठ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फ़िल्म

ऑन द ब्रिंक

सीज़न 2– बैट्स

 

(अंग्रेजी)

निर्माताः द गाया पीपल

 

निर्देशकः आकांक्षा सूद सिंह

रजत कमल

 

50,000 रुपये (प्रत्येक)

18.

सर्वश्रेष्ठ कला एवं संस्कृति फ़िल्म

नाददा नवनीता  डीआर पीटी वेंकटेश कुमार

 

(डॉ. वेंकटेश कुमार)

 

(कन्नड़)

निर्माताः सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कर्नाटक सरकार

 

निर्देशकः गिरीश कासरवल्ली

रजत कमल

 

50,000 रुपये (प्रत्येक)

19.

सर्वश्रेष्ठ बायोग्राफिकल फिल्म

पबंग श्याम

 

(मणिपुरी)

निर्माताः फिल्म डिवीजन

 

निर्देशकः हाओबाम पबन कुमार

रजत कमल

 

50,000 रुपये (प्रत्येक)

20.

सर्वश्रेष्ठ नृवंशविज्ञान (एथनोग्राफिक) फिल्म

मांदल के बोल

 

(हिंदी)

निर्माताः मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल

 

निर्देशकः राजेंद्र जांगले

रजत कमल

 

50,000 रुपये (प्रत्येक)

21.

निर्देशक के सर्वश्रेष्ठ पदार्पण वाली गैर-फीचर फिल्म

पराया

 

(मराठी और हिंदी)

निर्माताः एमआईटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन, पुणे

 

निर्देशकः विशेष अय्यर

रजत कमल

 

75,000 रुपये (प्रत्येक)

22.

सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म

टेस्टीमनी ऑफ एना

 

(डांगी)

निर्माता और निर्देशकः सचिन धीरज मुंडीगोंडा

स्वर्ण कमल

 

1,50,000 रुपये (प्रत्येक)

फीचर फिल्म श्रेणी के विजेता

क्र. सं.

पुरस्कार श्रेणी

फ़िल्म

विजेता

पदक और नकद पुरस्कार

1.

स्पेशल जूरी मेंशन

सेमखोर

(दिमासा)

 

वाणकु

(मलयालम)

 

जून

(मराठी)

 

गोदाकाठ

(मराठी)

और

अवांछित

(मराठी)

 

तुलसीदास जूनियर

(हिंदी)

 

अभिनेत्रीः ऐमी बरुआ

 

निर्देशकः काव्या प्रकाश

 

अभिनेताः सिद्धार्थ मेनन

 

 

अभिनेताः किशोर कदम

 

 

 

बाल कलाकारः वरुण बुद्धदेव

सिर्फ प्रमाण पत्र

2.

संविधान की आठवीं अनुसूची में निर्दिष्ट भाषाओं के अलावा अन्य भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म

 

 

 

(ए)

सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म

दादा लखमी

निर्माताः अनहद स्टूडियो प्रा. लि.

 

निर्देशकः यशपाल शर्मा

रजत कमल

और

 

1,00,000 रुपये (प्रत्येक)

(बी)

सर्वश्रेष्ठ दिमासा फिल्म

सेमखोर

निर्माताः ऐमी बरुआ प्रोडक्शन सोसाइटी

 

निर्देशकः ऐमी बरुआ

रजत कमल

और

 

1,00,000 रुपये (प्रत्येक)

(सी)

सर्वश्रेष्ठ टुलू फिल्म

जीटेगे

निर्माताः ए आर प्रोडक्शंस

 

निर्देशकः संतोष माडा

रजत कमल

और

 

1,00,000 रुपये (प्रत्येक)

3.

संविधान की आठवीं अनुसूची में निर्दिष्ट भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म

 

 

 

(ए)

सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म

कलर फोटो

निर्माताः अमृता प्रोडक्शंस

 

निर्देशकः अंगीरकुला संदीप राज

रजत कमल

और

 

1,00,000 रुपये (प्रत्येक)

(बी)

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म

सिवरंजनीयुम इन्नुम सीला पेनगळम

निर्माताः हम्सा पिक्चर्स

 

निर्देशकः वसंत एस साई

रजत कमल

और

 

1,00,000 रुपये (प्रत्येक)

(सी)

सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म

थिंगलाएचा निश्चयम

(इंगेजमेंट इज़ ऑन मंडे)

निर्माताः पुष्कर फिल्म्स

 

निर्देशकः प्रसन्ना सत्यनाथ हेगडे

रजत कमल

और

 

1,00,000 रुपये (प्रत्येक)

(डी)

सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म

गोष्ट एका पैठणीची

(टेल ऑफ ए पैठणी)

निर्माताः प्लैनेट मराठी

 

निर्देशकः शांतनु गणेश रोडे

रजत कमल

और

 

1,00,000 रुपये (प्रत्येक)

(ई)

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म

डोल्लू

निर्माताः वदीयार मूवीज़

 

निर्देशकः सागर पुराणिक

रजत कमल

और

 

1,00,000 रुपये (प्रत्येक)

(एफ)

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

तुलसीदास जूनियर

निर्माताः आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस प्रा. लि.

 

निर्देशकः मृदुल तुलसीदास

रजत कमल

और

 

1,00,000 रुपये (प्रत्येक)

(जी)

सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म

अविजात्रिक

(द वांडरलस्ट ऑफ अपु)

निर्माताः जीएमबी फिल्म्स प्रा. लि.

 

निर्देशकः शुभ्रजीत मित्रा

रजत कमल

और

 

1,00,000 रुपये (प्रत्येक)

(एच)

सर्वश्रेष्ठ असमी फिल्म

ब्रिज

निर्माताः सबिता देवी

 

निर्देशकः कृपाल कलीता

रजत कमल

और

 

1,00,000 रुपये (प्रत्येक)

4.

सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन पुरस्कार (स्टंट कोरियाग्राफी)

एके अय्यपणम कोशियुम

 

(मलयालम)

स्टंट कोरियोग्राफीः

 

राजसेखर, माफिया ससि और सुप्रीम सुंदर

रजत कमल

और

 

50,000 रुपये (साझा)

5.

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी

नाट्यम (डांस)

(तेलुगू)

कोरियोग्राफरः
संध्या राजू

रजत कमल

और

50,000 रुपये

6.

सर्वश्रेष्ठ गीतकार

साइना

(हिंदी)

गीतकारः मनोज मुंतशिर

रजत कमल

और

50,000 रुपये

7.

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन

अला वैकुंठपुरामुलो

(तेलुगू)

 

सूरारई पोट्रु

(तमिल)

संगीतकार (गीत):

थमन एस

 

संगीतकार (बैकग्राउंड स्कोर):

जी वी प्रकाश कुमार

रजत कमल

और

 

50,000 रुपये

(प्रत्येक)

8.

सर्वश्रेष्ठ मेक-अप आर्टिस्ट

नाट्यम (डांस)

(तेलुगू)

मेक-अप आर्टिस्टः

टी वी रामबाबू

रजत कमल

और

50,000 रुपये

9.

सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर

तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर

(हिंदी)

कॉस्ट्यूम डिजाइनरः

नचिकेत बर्वे और महेश शेरला

रजत कमल

और

50,000 रुपये

(साझा)

10.

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन

कप्पेला

(चैपल)

(मलयालम)

प्रोडक्शन डिजाइनरः अनीस नडोडी

रजत कमल

और

50,000 रुपये

11.

सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग

सिवरंजनीयुम इन्नुम सीला पेनगळम

(तमिल)

एडिटरः श्रीकर प्रसाद

रजत कमल

और

50,000 रुपये

12.

सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी

डोल्लू

(कन्नड़)

 

 

 

 

मी वसंतराव

(आई एम वसंतराव)

(मराठी)

 

 

मालिक

(मलयालम)

लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट (सिर्फ सिंक साउंड फिल्मों के लिए)जोबिन जयन

 

साउंड डिजाइनरः अनमोल भावे

 

फाइनल मिक्स्ड ट्रैक के री-रिकॉर्डिस्टः विष्णु गोविंद और श्री शंकर

रजत कमल

और

 

50,000 रुपये

(प्रत्येक)

13.

सर्वश्रेष्ठ पटकथा

सूरारई पोट्रु

(तमिल)

 

 

 

 

मंडेला

(तमिल)

पटकथा लेखक (ओरिजिनल)शालिनी ऊषा नायर और सुधा कोंगरा

 

संवाद लेखकः मडोन अश्विन

रजत कमल

और

 

50,000 रुपये

(प्रत्येक)

14.

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी

अविजात्रिक

(द वांडरलस्ट ऑफ अपु)

(बंगाली)

कैमरामैनः सुप्रतिम भोल

रजत कमल

और

50,000 रुपये

15.

सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायक

एके अय्यपणम कोशियुम

(मलयालम)

गायिकाः ननचम्मा

रजत कमल

और

50,000 रुपये

16.

सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक गायक

मी वसंतराव

(आई एम वसंतराव)

(मराठी)

गायकः राहुल देशपांडे

रजत कमल

और

50,000 रुपये

17.

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार

टक-टक

(मराठी)

 

और

 

सुमी

(मराठी)

बाल कलाकारः अनीश मंगेश गोसावी

 

बाल कलाकारः आकांक्षा पिंगले और दिव्येश इंदुलकर

रजत कमल

और

 

50,000 रुपये

(साझा)

18.

सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस

सिवरंजनीयुम इन्नुम सीला पेनगळम

(तमिल)

सपोर्टिंग एक्ट्रेसः लक्ष्मी प्रिया चंद्रामौली

रजत कमल

और

50,000 रुपये

19.

सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर

एके अय्यपणम कोशियुम

(मलयालम)

सपोर्टिंग एक्टरः बीजू मेनन

रजत कमल

और

50,000 रुपये

20.

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

सूरारई पोट्रु

(तमिल)

 

अभिनेत्रीः अपर्णा बालमुरली

रजत कमल

और

50,000 रुपये

21.

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

सूरारई पोट्रु

(तमिल)

 

और

 

तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर

(हिंदी)

अभिनेताः सूर्या

 

 

और

 

 

अभिनेताः अजय देवगन

रजत कमल

और

 

50,000 रुपये

(साझा)

22.

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

एके अय्यपणम कोशियुम

(मलयालम)

निर्देशकः सच्चिदानंदन के. आर

स्वर्ण कमल

और

2,50,000 रुपये

23.

सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म

सुमी

(मराठी)

निर्माताः हर्षाल कामत एंटरटेनमेंट

 

निर्देशकः अमोल वसंत गोले

स्वर्ण कमल

और

 

1,50,000 रुपये (प्रत्येक)

24.

पर्यावरण संरक्षण/बचाव पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म

तलेडंडा (बिहेडिंग और अ लाइफ)

(कन्नड़)

निर्माताः कृपानिधि क्रिएशंस

 

 

निर्देशकः प्रवीण कृपाकर

रजत कमल

और

 

1,50,000 रुपये (प्रत्येक)

25.

सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म

(प्रतिबंध, महिला और बाल सशक्तिकरण, दहेज और नशे जैसी सामाजिक बुराइयां, विकलांगों, जनजातीय और वनवासी लोगों के सशक्तिकरण जैसे विषय)

फ्यूनरल

 

(मराठी)

निर्माताः बिफोर आफ्टर एंटरटेनमेंट

 

निर्देशकः विवेक दुबे

रजत कमल

और

 

1,50,000 रुपये (प्रत्येक)

26.

संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म

तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर

(हिंदी)

निर्माताः अजय देवगन फिल्म्स

 

निर्देशकः ओम राउत

स्वर्ण कमल

और

 

2,00,000 रुपये (प्रत्येक)

27.

किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार

मंडेला

(तमिल)

निर्माताः वाईनॉट स्टूडियोज़

 

निर्देशकः मडोन अश्विन

स्वर्ण कमल

और

 

1,25,000 रुपये (प्रत्येक)

28.

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

सूरारई पोट्रु

(तमिल)

निर्माताः 2डी एंटरटेनमेंट प्रा. लि.

 

निर्देशकः सुधा कोंगरा

स्वर्ण कमल

और

 

2,50,000 रुपये (प्रत्येक)

 

]]>
Sat, 23 Jul 2022 17:52:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
मालवा की सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म 'मालवा मराठा' का सीक्वल 'मालवा मराठा&2' जल्द होगा तैयार, निर्माता&निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने शुरू की तैयारी, ऑडिशन शुरू  https://acntimes.com/Malwa-Marathas-sequel-Malwa-Maratha-2-will-be-ready-based-on-true-events-of-Malwa-producer-director-Harish-Darshan-Sharma-starts-preparations-auditions-begin https://acntimes.com/Malwa-Marathas-sequel-Malwa-Maratha-2-will-be-ready-based-on-true-events-of-Malwa-producer-director-Harish-Darshan-Sharma-starts-preparations-auditions-begin मालवा मराठा की अपार सफलता को ध्यान में रखते हुए निर्माता-निर्देशक हरीश ने लिया सीक्वल बनाने का फैसला

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मालवांचल की सत्य घटनाओं पर आधारित और स्थानीय कलाकारों को लेकर बनाई गई फिल्म मालवा मराठा की सफलता देखते हुए अब इस फिल्म का सिक्वल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने ‘मालवा मराठा-2’ के लिए कलाकारों का ऑडिशन शुरू कर दिया है।

हरीश दर्शन शर्मा द्वारा तीन वर्ष पूर्व मालवांचल की सत्य घटनाओं पर फिल्म ‘मालवा मराठा’ बनी गई थी। इसे जबर्दस्त सराहना मिली। इस सफलता को देखते हुए प्रतिष्ठित फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज़ इन्टरनेशनल द्वारा अपने ऑफिशियल ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘इरोज़ नाऊ’ पर ‘मालवा मराठा’ को प्रदर्शित किया गया था। यह अब भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ‘जियो सिनेमा’, ‘एयरटेल एक्सट्रीम’ जैसे प्रतिष्ठित ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी ‘मालवा मराठा’ को प्रदर्शित किया गया था। इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर ‘मालवा मराठा’ अब भी उपलब्ध है। इस फिल्म का संगीत भी जबर्दस्त हिट हुआ। इन्टरनेशनल म्यूजिक कंपनी ‘हंगामा’ की टॉप-40 लिस्ट में भी इसे स्थान मिला।

स्क्रिप्टिंग पूरी, कुछ कलाकार भी चयनित

‘मालवा मराठा’ की अपार सफलता से उत्साहित होकर युवा फिल्म निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा अब ‘मालवा मराठा’ का सीक्वल ‘मालवा मराठा-2’ बनाने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है। कुछ कलाकारों का चयन भी कर लिया गया है। फिल्म के अन्य कलाकारों का ऑडिशन इन्दौर और भोपाल में किया जा रहा है।

अत्याधुनिक तकनीक के साथ होगी शूटिंग

‘मालवा मराठा-2’ की शूटिंग भी जल्दी ही प्रारंभ की जाएगी। इस बार ‘मालवा मराठा-2’ की शूटिंग देश के अग्रणी ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे ‘अमेजन प्राइम’, ‘नेटफ्लिक्स’ इत्यादि में उपयोग में लाई जा रही अत्याधुनिक तकनीकों के साथ की जाएगी। का फिल्म का प्रदर्शन अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी आसानी से किया जा सके।

प्रतिष्ठित फिर्म निर्देशक देंगे एक्टिंग का प्रशिक्षण

फिल्म के निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा ने बताया ऑडिशन के माध्यम से चयनित कलाकारों को एक्टिंग की बारीकियां सिखाने के लिए वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी। प्रशिक्षण प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक देंगे।

]]>
Wed, 02 Mar 2022 22:45:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
उमर रियाज के डॉक्टर होने पर किस सेलिब्रिटी ने कह दिया कि& 'उनके पेशे से मेरा भरोसा ही उठ जाएगा, अक्रामकता उमर का अंतर्निहित स्वभाव है' https://acntimes.com/Geeta-Kapoor-said-on-Umar-Riaz-being-a-doctor--I-will-lose-faith-in-this-profession https://acntimes.com/Geeta-Kapoor-said-on-Umar-Riaz-being-a-doctor--I-will-lose-faith-in-this-profession एसीएन टाइम्स @ डेस्क । बिग बॉस-15 का इसबार का एपिसोड काफी मनोरंजक रहा। इस बार कई सेलेब्स ने सेट पर उपस्थिति दर्ज करवाई। सप्ताहांत के एपिसोड में उमर रियाज को घर छोड़ना पड़ गया। इसकी वजह पूर्व के एपिसोड में उमर रियाज द्वारा प्रतीक सहजपाल के साथ फिजिकल फाइट रही। प्रतियोगी निशांत भट्ट का समर्थन करने पहुंचीं कोरियोग्राफर और टीवी शो की जज गीता कपूर ने भी उमर की इस अक्रामकता और उनके चिकित्सकीय प्रोफेशन को लेकर टिप्पणी की थी। उनका कहना था कि- चिकित्सक के तौर पर ऐसी आक्रामकता देखकर उनका इस पेशे से भरोसा ही उठ जाएगा।

पिछले शो में उमर रियाज की प्रतियोगी प्रतीक सहजपाल से धक्का-मुक्की हो गई थी। इस मामले ने तूल पकड़ लिया। उमर को बिग बॉस के घर से बाहर करने की मांग उठने लगी थी। सात प्रमुख हस्तियों की एक पैनल ने भी उनके इस कृत्य की आलोचना की। इससे बिग बॉस को ऐलान करना पड़ा कि उमर को बिग बॉस के घर से निकालने का निर्णय खुद दर्शक करेंगे। दर्शकों के निर्णय के चलते रियाज को घर छोड़ना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरियोग्राफर गीता कपूर ने अपनी राय व्यक्त करने से पहले उमर रियाज से भी बात की थी। उन्होंने उमर की आक्रामकता की तुलना उसके चिकित्सकीय पेशे से भी की। गीता ने कहा कि उसकी आक्रामकता बहुत गंभीर है। उनका पेशा एक सर्जन का है और मैं उमर से कहना चाहूंगी कि जब आप इस घर से बाहर आएंगे तो मैं कभी भी आपके जैसे आक्रामक व्यक्ति के साथ व्यवहार नहीं रखना चाहूंगी। आप धैर्य खो देते हैं, यह देख कर मेरे अंदर डर बैठ गया है। यह बहुत ही परेशान करने वाला तथ्य है। आप एक ऐसे पेशे में हैं जिसके लिए शांत दिमाग की जरूरत है। आपको सर्जरी के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लेने होते हैं। अतः इस तरह के आक्रामक रवैये के साथ मत रहो। गीता ने कहा था कि- इसलिए मेरे लिए मुझे बहुत बुरा लग रहा है, काश ! आप ऐसे नहीं होते। इस घर में आपके इस रवैये को देख कर आपके पेशे से भरोसा उठ जाएगा। गीता के मुताबिक उमर स्वभाव से आक्रामक है। यह उसका अंतर्निहित स्वभाव है।

सलमान ने भी जताई गीता के दावों पर सहमति

कार्यक्रम के होस्ट अभिनेता सलमान खान ने भी गीता कपूर के दावों का समर्थन किया। उनका कहना था कि- वह लोगों के प्रति आक्रामक तरीके से आरोप लगाते हैं, उन्हें लोगों की सुनने की आदत नहीं है। एपिसोड में कश्मीरा शाह और दिव्या अग्रवाल ने भी शिरकत की थी। दोनों गीता कपूर के इस बयान से सहमत थे कि कोई भी सर्जरी के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की करे। दिव्या ने कहा कि उनके पेशे को हर बार बातचीत में क्यों घसीटा जाता है। उनकी नजर में तो पूरा घर ही आक्रामक है।

उमर ने दी सफाई- बोले- सर्जरी के दौरान मैं बदल जाता हूं

हालांकि, उमर ने अपना बचाव किया। उमर ने कहा कि एक डॉक्टर के रूप में जब वे सर्जरी या ड्यूटी करते हैं तो वे पूरी तरह से अलग होते हैं। जैसे ही वे सफेद कोट पहनते हैं उनका नजरिया बदल जाता है।

]]>
Mon, 10 Jan 2022 15:29:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
सौम्या कांबले बनीं इंडियाज बेस्ट डांसर 2 की विनर, ट्रॉफी के अलावा 15 लाख रुपए और कार भी मिली, पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे बेटी डांसर बन गई https://acntimes.com/Soumya-Kamble-wins-Indias-Best-Dancer-2 https://acntimes.com/Soumya-Kamble-wins-Indias-Best-Dancer-2 एसीएन टाइम्स @ मुंबई । बेस्ट का नेक्स्ट अवतार टैग लाइन से सोनी टीवी पर प्रसारित इंडियाज बेस्ट डांसर 2 (India's Best Dancer) का ग्रांड फिनाले रविवार को संपन्न हुआ। तीन घंटे (रात 8 से 11 बजे तक) चले फिनाले में शो की विजेता सौम्या कांबले चुनी गईं। उन्हें पुरस्कार के रूप में आईबीडी-2 की ट्रॉफी, 15 लाख रुपए का चेक और मारुति सिलेरियो कार भेंट की गई। उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका को भी 5 लाख रुपए का चेक भेंट किया गया।

डांस को अनूठे अंदाज़ में प्रस्तुत करने वाला सोनी टीवी का प्रसिद्ध डांस रियलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2 (India’s Best Dancer 2) का फिनाले रविवार रात 8 बजे शुरू हुआ और 11 बजे तक चला। फिनाले में प्रतियोगिता के जज गीता कपूर और टेरेंस लुईस मुख्य रूप से शामिल हुए। अतिथियों के रूप में सोनी टीवी पर 15 जनवरी से प्रसारित होने वाले इंडियाज गॉट टेलेंट की जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra), बादशाह (Badshah) और मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगियों और उनके कोरियोग्राफरों की प्रस्तुतियों को न सिर्फ सराहा बल्कि इसे बेस्ट टैलेंट भी निरूपित किया।

इन पांच में था मुकाबला, दर्शकों ने दिए 1 करोड़ वोट

आईबीडी-2 मेंं 5 कलाकारों में मुकाबला था। इनमें रोज़ा राणा (Roza Rana), रक्तिम ठाकुरिया (Raktim Thakuriya), ज़मरूद (Zamroodh), गौरव सरवन (Gaurav Sarvan) और सौम्या कांबले (Soumya Kamble) शामिल रहे। फिनाले में तीन प्रतियोगी ही प्रदर्शन कर पाए। सौम्या और गौरव तबीयत खराब होने से आयोजन में वर्चुअली शामिल हुए। नतीजतन फिनाले में शेष तीनों प्रतियोगियों और उनके कोरियोग्राफर्स ने ही प्रदर्शन किया। आखिर में तीनों प्रतियोगियों का बेटल राउंड हुआ। इसके बाद एंकर मनीष पॉल ने विनर सहित फर्स्ट, सेकंड, थर्ड और फोर्थ रनरअप रहे प्रतियोगियों के नाम का ऐलान किया।

मनीष पॉल ने बताया कि दर्शकों ने कुल 1 करोड़ वोट किए। जिनमें सर्वाधिक वोट सौम्या कांबले को मिले। वे शो की विजेता रहीं। वहीं फर्स्ट रनरअप गौरव, सेकंड रोजा राणा, थर्ड रक्तिम और फोर्थ रनरअप जमरूद रहे। सौम्या सोनी टीवी की ओर से 15 लाख रुपए और मारुति की ओर सिलेरियो कार मिली। वहीं अन्य प्रतियोगियों को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार मिला। बेस्ट डांसर सौम्या की कोरियोग्राफर वर्तिका को 5 लाख रुपए का पुरस्कार मिला।

मलाइका नहीं शामिल हो सकीं फिनाले में

शो की जज रहीं मलाइका अरोड़ा फिनाले में शामिल नहीं हो सकीं। बताते हैं कि मलाइका ने पूरी टीम के साथ दो दिन तक शूटिंग की। लेकिन उनका स्वास्थ्य थोड़ा ठीक नहीं होने से उन्होंने सेट पर अपनी और सभी की सुरक्षा के लिए शूटिंग छोड़ने का फैसला किया। ग्रैंड फिनाले के दौरान आगामी दिनों में प्रसारित होने वाले इंडियाज गॉट टैलेंट में प्रस्तुत देने वाले कुछ टैलेंट का प्रदर्शन भी किया गया। सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) और मास्टर ऑफ डांस धर्मेश येलाण्डे ने भी शिरकत की।

]]>
Sun, 09 Jan 2022 23:39:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
Super Dancer Chapter 4 : असम की चुलबुली फ्लोरिना बनीं विजेता, दूसरे नंबर पर कर्नाटक के पृथ्वीराज व तीसरे पर पंजाब के संचित रहे https://acntimes.com/super-dancer-chapter-4-assams-florina-gogoi-became-the-winner https://acntimes.com/super-dancer-chapter-4-assams-florina-gogoi-became-the-winner

मुंबई @ एसीएन टाइम्स . सोनी टीवी (Sony TV) पर प्रसारित सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4) का ग्रैंड फिनाले (grand finale) शनिवार को हुआ। रात 8 बजे शुरू हुआ समापन समारोह रात 11.30 बजे तक चला। इसमें असम के जोरहाट की चुलबुली और नटखट फ्लोरिना विजेता रहीं। उन्हें 15 लाख रुपए का पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर कर्नाटक के बेलगाम के पृथ्वीराज, तीसरे पर पंजाब के संचित चानाना (झटका किंग) रहे। चौथे और पांचवें क्रम में क्रमशः मप्र के होशंगाबाद की नीरजा व दिल्ली की ईशा मिश्रा रहीं। विजेताओं को शील्ड और उपहार मुख्य अतिथि एवं सोनी टीवी के सीईओ एन. पी. सिंह ने प्रदान की।

लोकप्रिय किड्स डांस रियलिटी शो "सुपर डांसर चैप्टर 4" (Super Dancer Chapter 4) इस साल मार्च में शुरू हुआ था। इसके बाद से ही कार्यक्रम ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसे अभिनेता शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, फिल्म निर्माता अनुराग बसु और कोरियोग्राफर गीता कपूर ने जज किया। सात महीने से ज्यादा चले इस रियलटी शो के शनिवार को हुए ग्रैंड फिनाले में 5 प्रतियोगियों में मुकाबला रहा। इनमें फ्लोरिना गोगोई, ईशा मिश्रा, संचित चानाना, पृथ्वीराज और नीरजा शामिल हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और गीता कपूर शुरू से ही उत्साहित थीं कि आखिर पांच फाइनलिस्ट में से ट्रॉफी कौन लेगा।

60 से अधिक नृत्यों की प्रस्तुति, प्रतियोगिती ही नहीं, जज और सुपर गुरु ने भी किया प्रदर्शन

'नचपन का महा महोत्सव' बने ग्रैंड फिनाले में केवल प्रतियोगियों ने ही नहीं बल्कि 60 के करीब नृत्यों का प्रदर्शन हुआ। इनमें मनोरंजन के इस कार्निवल प्रतियोगी, उनके सुपर गुरु, जज और अभिनेत्री व डांसर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी अपने भी प्रस्तुति दी।

ये रहे पांच फाइनलिस्ट और उनके सुपर गुरु

फ्लोरिना गोगोई (जोरहाट, असम) और सुपर गुरु तुषार शेट्टी, ईशा मिश्रा (नई दिल्ली) और सुपर गुरु सोनाली कर, संचित चानाना (पंजाब) और सुपर गुरु वर्तिका झा, पृथ्वीराज (बेलगाम, कर्नाटक) और सुपर गुरु सुभ्रनील पॉल , नीरजा (होशंगाबाद, एमपी) और सुपर गुरु भावना खंडूजा।

साढ़े तीन घंटे तक चला ग्रैंड फिनाले का सफर

रात 8 बजे शुरू हुए Super Dancer Chapter 4 के फिनाले रात करीब 11.30 बजे तक चला। शुरुआत शो के प्रतियोगियों की प्रस्तुति के साथ हुई। जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु बच्चों की जय-जयकार करते हैं। गीता कपूर सभी पांचों फाइनलिस्ट का झुककर अभिवादन किया। अनुराग बसु ने कहा उन्होंने उनसे सीखा कि 'शो को कैसे चलना चाहिए।' शिल्पा शेट्टी ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं।

बादशाह रैपर, टेरेंस लुईस व राघव जुयाल ने बढ़ाई मंच की शोभा

रैपर बादशाह, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और अभिनेता-कोरियोग्राफर राघव जुयाल ने भी Super Dancer Chapter 4 के मंच की शोभा बढ़ाई। राघव ने अजीबोगरीब अंदाज में सभी को मदहोश कर दिया। बादशाह ने कहा कि शो में उनका दूसरा मौका है और वह इस शो में आकर खुश हैं। बादशाह और राघव जुयाल फाइनलिस्ट संचित चानाना का असली नीले पंजाबी अंदाज में स्वागत कर माहौल को रोमांच से भर दिया। उनके प्रदर्शन के लिए मंच पर जाने से पहले संचित के सभी समर्थक ढोल की थाप जमकर थिरके।

यह भी देखें... Mumbai Cruise Drugs Case : आर्यन के वकील ने कोर्ट से कहा, ‘कुछ निकला ही नहीं, मुकदमा चलाने के लिए सामग्री कहां है?

]]>
Tue, 19 Oct 2021 03:42:37 +0530 Niraj Kumar Shukla