WWW.ACNTIMES.COM & : इंदौर https://acntimes.com/rss/category/indore WWW.ACNTIMES.COM & : इंदौर en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA फर्जी हिंदू आईडी बनाकर हवाई जहाज में सफर कर रहे थे मुस्लिम युवक, इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई फर्जी दस्तावेज मिले https://acntimes.com/Two-suspected-Muslim-youths-traveling-in-airplane-under-Hindu-name-arrested https://acntimes.com/Two-suspected-Muslim-youths-traveling-in-airplane-under-Hindu-name-arrested एसीएन टाइम्स @ इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट से पुलिस ने संदिग्ध दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों हिंदू नामों वाली फर्जी आईडी बना कर हवाई जहाज में सफर कर रहे थे। युवकों के पास से अन्य फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंदौर एरोड्रम पुलिस को खुफिया एजेंसी से पता चला था कि दो संदिग्ध युवक हवाई जहाज में यात्रा कर रहे हैं। हवाई जहाज इंदौर पहुंचने वाला है। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मिले इनपुट के आधार पर देवी अहिल्या होलकर एयरपोर्ट दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों के नाम मोहम्मद उमर खान और जाकिर हुसैन अली दिल्ली के जामनगर ओखला न्यू के रहने वाले हैं। दोनों पहचान बदलकर कर फ्लाइट में सफर कर रहे थे। उन्होंने फर्जी हिंदू आईडी से चेन्नई से इंदौर की फ्लाइट का टिकट बुक कराया था।

पीएम के प्रस्तावित झाबुआ दौरे से पहले हुई गिरफ्तारी

तलाशी लेने पर पुलिस को आरोपी मुस्लिम युवकों के पास से कई फर्जी दस्तावेज और हिंदू नाम वाले पहचान-पत्र मिले। बता दें, संदिग्ध युवकों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 फरवरी के प्रस्तावित झाबुआ दौरे से पहले गिरफ्तारी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों से इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पूछताछ की। माना जा रहा है कि दोनों को आईबी और एटीएस भी पूछताछ कर सकती है।

]]>
Fri, 09 Feb 2024 00:41:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
इंदौर में दो हादसे : थ्री स्टार होटल पपाया ट्री और प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, होटल में ठहरे 46 लोगों को बचाया, धुएं व अतिक्रमण ने बढ़ाई परेशानी https://acntimes.com/Two-accidents-in-Indore-fire-in-three-star-hotel-papaya-tree-and-plastic-factory https://acntimes.com/Two-accidents-in-Indore-fire-in-three-star-hotel-papaya-tree-and-plastic-factory एसीएन टाइम्स @ इंदौर । समीपस्थ राऊ में थ्री स्टार पपाया होटल के किचन में आग लगने से यहां ठहरे लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोगों ने खिड़कियों से बाहर निकलना और कूदना शुरू हो गया। काफी मशक्कत के बाद करीब 46 लोगों को बचाया जा सका। पानी की कमी के कारण आग बुझाने में थोड़ी परेशानी देखने को मिली। आग लगने की दूसरी घटना इंदौर में प्लास्टिक फैक्टरी में हुई।

जानकारी के अनुसार होटल में आग बुधवार सुबह लगी। हादसे के दौरान इसके 25 से ज्यादा कमरों में लगभग 46 लोग ठहरे हुए थे। आग लगने से कमरों में धुआं भर गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह ससमस्या पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल में ज्यादा आई। होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेना पड़ी। कई लोगों ने रूम में रखी चादरें बांध कर नीचे आने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने पहले होटल में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। होटल की छत को लोहे के शेड से पैक कर दिया गया है। इससे आग लगने पर लोग छत की तरफ नहीं जा सके।

प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी

आग लगने की दूसरी घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई। यहां एक प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पड़ोस की फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कई टैंकर पानी लगने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग का धुआं कई किलोमीटर दूर तक देखा गया। आग लगने के कारण पता नहीं चल सके हैं।

]]>
Wed, 29 Mar 2023 10:00:25 +0530 Niraj Kumar Shukla