WWW.ACNTIMES.COM & : अंतर्राष्ट्रीय https://acntimes.com/rss/category/international WWW.ACNTIMES.COM & : अंतर्राष्ट्रीय en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA बड़ी खबर ! पाकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन, सेना को दी खुली छूट& विदेश सचिव विक्रम मिसरी https://acntimes.com/Pakistan-violated-ceasefire-gave-free-hand-to-the-army-Foreign-Secretary-Vikram-Misri https://acntimes.com/Pakistan-violated-ceasefire-gave-free-hand-to-the-army-Foreign-Secretary-Vikram-Misri एसीएन टाइम्स @ दिल्ली । भारत सरकार की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एवं विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी स्पष्ट रूप से कहा है कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा है कि देश की सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट दी गई है।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार रात को मीडिया को बताया कि पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए आज शाम भारत और पाकिस्तान के DGMOs के बीच सहमति बनी है। इसके बावजूद, पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान की ओर से इस सहमति का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और सीमा पर इस घुसपैठ से निपट रही है। यह घुसपैठ बेहद निंदनीय है और इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। हमारा मानना ​​है कि पाकिस्तान को इस स्थिति को ठीक से समझना चाहिए और इस घुसपैठ को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करनी चाहिए। मिसरी ने पाकिस्तान को गंभीरता बरतने की हिदायत भी दी है।

बता दें कि, सीज़फायर का ऐलान होने के महज चार घंटे के भीतर ही पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती इलाकों पर ड्रोन से हमले और गोलीबाली शुरू कर दी थी। हालांकि वह भारत को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचा पाया। भारत की सुरक्षा प्रणाली सक्रिय होने से उसके सभी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया। ताजा घटनाक्रम को देखते हुए एनएसए अजीत दोवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों ने ताबड़तोड़ बैठकें की।

]]>
Sun, 11 May 2025 00:03:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
भारत V/S पाकिस्तान ! 15 ठिकानों पर हमले के ना“पाक’’ के कायराना प्रयास को भारतीय सेना ने सुदर्शन चक्र ‘S&400’ से किया विफल, पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम भी कर दिया ध्वस्त https://acntimes.com/India-vs-Pakistan-Indias-Sudarshan-Chakra-foiled-the-attempt-of-Napak-to-attack-15-locations-Pakistans-air-defense-system-destroyed https://acntimes.com/India-vs-Pakistan-Indias-Sudarshan-Chakra-foiled-the-attempt-of-Napak-to-attack-15-locations-Pakistans-air-defense-system-destroyed एसीएन टाइम्स @ दिल्ली । पहलगाम में धर्म पूछ कर लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों के खिलाफ भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान ने नापाक और कायराना हरकत की। बीती रात भारत के 15 सैन्य ठिकानों और रहवासी इलाकों में पाकिस्तान ने हमले का प्रयास किया जिसे भारतीय सेना ने अपने सुदर्शन चक्र (S-400) एयर डिफेंस सिस्टम का उपयोग कर विफल कर दिया। इतना ही नहीं सेना ने चीन द्वारा पाकिस्तान को उपलब्ध कराए गए HQ9 एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को भी ध्वस्त कर दिया।

गुरुवार सुबह से ही पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में ड्रोन और मिसाइल से हमले सुर्खियां बन रही थीं। पहले आशंका जताई जा रही थी कि ये हमले पाकिस्तान के गृह युद्ध का परिणाम है। हालांक, दोपहर करीब ढाई बजे भारत सरकार ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान द्वारा भारत के 15 ठिकानों पर सैन्य ठिकाने पर किए गए हमले के प्रयास का करारा जवाब दिया गया है। 07 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को केंद्रित, मापा हुआ और गैर-उग्र करने वाला बताया था। यह विशेष रूप से उल्लेख किया गया था कि पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया था। यह भी दोहराया गया कि भारत में सैन्य ठिकानों पर कोई भी हमला उचित प्रतिक्रिया को आमंत्रित करेगा।

पाकिस्तान ने तोड़ा सीज़ फायर

इसके उलट 07-08 मई 2025 की रात को, पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग कर के अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भढिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। इन्हें एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा बेअसर कर दिया गया है। इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं, जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं। 

भारत ने दिया जवाब

भारत सरकार के बयान के अनुसार आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया है। भारत ने भी पाकिस्तान की तरह ही उसी क्षेत्र में और उसी तीव्रता से जवाब दिया है। विश्वसनीय रूप से पता चला है कि लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्प्रभावी कर दिया गया है।

अभी भी बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान अपनी कायराना हरकत से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा के पार अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है। यहां भी, भारत को पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारतीय सशस्त्र बल गैर-वृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, बशर्ते कि पाकिस्तानी सेना इसका सम्मान करे।

अमेरिका ने अपने नागरिकों से लाहौर छोड़ने का कहा

भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में बनी विपरीत परिस्थिति को देखते हुए अमेरिका ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को नागरिकों को लाहौर छोड़ने के लिए कहा है। गौरतलब है कि, गुरुवार को ड्रोन और मिसालइल से पाकिस्तान के 12 से अधिक शहरों में हमले किए गए। ये हमले खासतौर पर पाकिस्तान आर्मी हेडक्वार्टर सहित अन्य ठिकानों पर हुए। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने विशेष बैठक बुलाई है।

]]>
Thu, 08 May 2025 16:22:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
controversial statement ! पहलगाम आतंकी हमले पर बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का बड़ा बयान; "जब तक इस्लाम रहेगा, तब तक इंसानियत नहीं बचेगी" https://acntimes.com/Controversial-statement-of-Bangladeshi-writer-Taslima-Nasreen-As-long-as-Islam-exists-humanity-will-not-survive https://acntimes.com/Controversial-statement-of-Bangladeshi-writer-Taslima-Nasreen-As-long-as-Islam-exists-humanity-will-not-survive Taslima Nasreen's controversial statement : जम्मू-कश्मीर की वादियों में सामान्य होते हालातों के बीच पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में हुई 28 निर्दोष लोगों की हत्या ने सिर्फ देश को ही हिला नहीं दिया है, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है। आतंकियों द्वारा धर्म के आधार की गई हत्या और बंगाल में हो रही हिंदुओं की हत्या को लेकर ख्यात लेखिका तसलीमा नसरीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि "जब तक इस्लाम रहेगा, तब तक इंसानियत नहीं बचेगी।"

बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका और नारी अधिकार कार्यकर्ता तस्लीमा नसरीन धर्मनिरपेक्ष मानवतावादी, नास्तिक, नारीवादी, मानवाधिकार रक्षक और एक चिकित्सक हैं। वे अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर उन्होंने अपने X हैंडल पर बड़ा बयान दिया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे सच की आवाज़ मान रहे हैं, जबकि कुछ धार्मिक भेदभाव और नफरत फैलाने वाला बयान बता रहे हैं। 

जानिए, ऐसा क्या लिख दिया तस्लीमा नसरीन ने 

“जब तक इस्लाम जीवित रहेगा, आतंकवाद जीवित रहेगा। जब तक इस्लाम जीवित रहेगा, गैर-मुसलमानों को कोई सुरक्षा नहीं मिलेगी, स्वतंत्र विचारकों और तर्कवादियों को कोई सुरक्षा नहीं मिलेगी, महिलाओं को कोई सुरक्षा नहीं मिलेगी। जब तक इस्लाम रहेगा, फूल मुरझाते रहेंगे, बच्चे मरते रहेंगे, लाखों मरे हुए कबूतर बारिश की तरह गिरते रहेंगे। इस्लाम की कोख से नफरत पैदा होती रहेगी, बदसूरत राक्षस पैदा होते रहेंगे। जब तक इस्लाम रहेगा, कोई राज्य, कोई राज्य सभ्य नहीं बन पाएगा, दुनिया सभ्य नहीं बन पाएगी।”

‘धर्म को मानवीय बनाएं या तो उसे त्याग दें’

नसरीन ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि- “अगर कोई धर्म मानवीय नहीं है, तो उसे मानवीय बनाओ या त्याग दो। धर्म झूठ की नींव पर खड़े हैं। एक ही सांस में वे सब खत्म हो सकते हैं। लेकिन अज्ञानता और शिक्षा की कमी ने धर्म की जड़ों को इतना मजबूती से जकड़ रखा है कि उन्हें उखाड़ना आसान नहीं है। समय के साथ इंसान और भी मानवीय होते जाते हैं। जैसे-जैसे वे खुद को बर्बरता से मुक्त करते हैं, वैसे-वैसे वे अपने धर्मों को भी इससे मुक्त करते हैं। लेकिन एक खास धर्म का विकास रुक गया है। सिर्फ एक धर्म अभी भी उग्रवाद का समर्थन करता है। 21वीं सदी में सिर्फ एक धर्म आतंकवाद फैलाता है, मानवता को कूड़े के ढेर में फेंकता है, मानवाधिकारों की हत्या करता है और महिलाओं के अधिकारों को दफनाता है। यदि कोई धर्म मानवीय नहीं है तो या तो उसे मानवीय बनाइये या त्याग दीजिये।”

डिस्क्लेमर

ये लेखिका के अपने विचार हैं जो उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए हैं। उनके इस विचार पर एसीएन टाइम्स का सहमत होना जरूरी नहीं है। एसीएन टाइम्स की किसी भी धर्म, संप्रदाय, जाति, संस्कृति के प्रति दुर्भावना नहीं है।

]]>
Thu, 24 Apr 2025 10:16:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
सऊदी अरब के कायाकल्प में डोनाल्ड ट्रंप की उदारता का वरदान, राजधानी रियाद में अरबों डॉलर से बन रहा किंग सलमान पार्क https://acntimes.com/US-President-Donald-Trumps-generosity-will-prove-to-be-a-boon-in-the-revival-of-Saudi-Arabia https://acntimes.com/US-President-Donald-Trumps-generosity-will-prove-to-be-a-boon-in-the-revival-of-Saudi-Arabia लंदन के विश्व प्रसिद्ध हाइड पार्क से 10 गुना बड़ा होगा यह पार्क 

डॉ. प्रदीप सिंह राव

एसीएन टाइम्स @ रियाद । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और सऊदी अरब के सुल्तान (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान को मित्रवत संबंधों इन दिनों चर्चा में हैं। सऊदी अरब के कायाकल्प के लिए डोनाल्ड ट्रम्प की उदारता का वरदान भी लगभग मिल चुका है। राजधानी रियाद में अरबों डॉलर की लागत से बन रहा किंग सलमान पार्क इसकी बानगी है। आने वाले दिनों में दोनों ही देशों के बीच अरबों का व्यापार होता भी नजर आएगा।

पहले हम सऊदी अरब के कायाकल्प की बात करेंगे। इसमें यहां की राजधानी रियाद में बन रहा किंग सलमान पार्क प्रमुख। वैसे तो इस पार्क का काम 2019 से चल रहा है लेकिन हाल के दिनों में इसके काम में और ज्यादा तेजी आई है। मौजूदा स्थिति में इसका एक भाग स्वरूप ले भी चुका है। कहा जा रहा है कि इसके पहले भाग को 2030 में पर्यटकों के लिए खोल दिया जा रहा है।

प्राकृतिक ऊर्जा से संचालित अजूबा प्रोजेक्ट होगा

यह मिस्र से लगा होने से इसे वैश्विक धरोहर और पर्यटन स्थलों से जोड़ने की भी योजना है। लाल सागर के जल में अंडर वाटर होटल्स, एयर टैक्सी (जो हवा में चलेंगी) और जमीन पर अत्याधुनिक वाहन (जिनकी गति 200 किमी प्रति घंटे से अधिक होगी) चलेंगे। माना जा रहा है कि यह प्राकृतिक ऊर्जा पर संचालित होने वाला संसार का अजूबा प्रोजेक्ट बन सकता है। इसकी भव्यता कैसी होगी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह लंदन के विश्व प्रसिद्ध हाइड पार्क से 10 गुना बड़ा होगा।

अब ट्रम्प की उदारता की

अमेरिकी राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रम्प ने सबसे पहले सऊदी अरब का दौरा करने की बात कही। 2017 में भी उन्होंने अपनी पहली यात्रा सऊदी अरब की ही की थी। ट्रंप आर्थिक लाभ को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्र हित में सऊदी को महत्व दे रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शर्त रखी है कि लगभग 400 से 600 अरब डॉलर का व्यापार सऊदी अरब करने का वादा करे। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की ट्रम्प से नजदीकता जगजाहिर है। वे खुद ट्रम्प को बधाई देते हुए कह चुके हैं कि ‘आप पहले आइए तो, इससे भी ज्यादा का व्यापार दे सकते हैं।’

दर्जनों कंपनियों से हो रहा आयात

दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध हैं। दर्जनों अमरीकी कंपनियों से अरबों का आयात भी हो रहा है। सऊदी अरब अब अपनी राजधानी रियाद को दुबई से भी अधिक समृद्ध करना चाहता है और पर्यटन के नित नए आयाम बना रहा है। उसे अमेरिका का निवेश समृद्ध बनाने के साथ ही आधुनिक जामा भी पहनाएगा।

फुटबाल विश्वकप के लिए तैयार हो रही राजधानी

10 वर्ष बाद फुटबाल का विश्वकप रियाद में ही होना है। इसके लिए आयोजक रियाद को अभी से अत्याधुनिक स्वरूप देने में जुटे हैं। ट्रंप टीम ने हाल ही में लक्जरी टॉवर रियल स्टेट की डील की है। एक अति आधुनिक चमत्कृत कर देने वाले रेगिस्तान में NEOM (न्यू इंटरनेशनल इकॉनोमिक ऑर्डर) शहर बन रहा है। अरबों का निवेश और मैन पॉवर लगा है। इससे साफ है कि अमेरिका अरब के लिए वरदान साबित होने वाला है। भारत से गहरे रिश्तों का लाभ भी दोनों देशों को मिल रहा है। भविष्य में अमेरिका और भारत सऊदी अरब के लिए सबसे अधिक कारगर सिद्ध होंगे। 

नोट- मिडिल ईस्ट से एसीएन टाइम्स के पाठकों के लिए यह आर्टिकल लिखने वाले डॉ. प्रदीप सिंह राव वरिष्ठ साहित्यकार, इतिहासकार, रतलाम के शासकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं विदेशी मामलों के जानकार हैं।

]]>
Tue, 04 Feb 2025 22:38:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
बांग्लादेशी सांसद हत्याकांड : कसाई जिहाद ने पहले गला दबाकर हत्या की, फिर सारी खाल उतारी, मांस और हड्डियों के टुकड़े कर हल्दी&नमक मिलाकर फेंक दिए https://acntimes.com/An-acquaintance-had-given-contract-to-murder-Bangladeshi-MP-4-accused-arrested https://acntimes.com/An-acquaintance-had-given-contract-to-murder-Bangladeshi-MP-4-accused-arrested Bangladeshi MP murder case : बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार हत्याकांड में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। मामले में पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने एक कसाई को गिरफ्तार किया है। सीआईडी का दावा है कि आरोपी कसाई को उक्त हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बांग्लादेशी मूल के एक अमेरिकी नागरिक ने सुपारी दी थी। सुपारी देने वाला आरोपी सांसद का ही दोस्त है।

बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार गत 12 मई को भारत आए थे। वे यहां अपने उपचार के लिए आए थे लेकिन फिर बांग्लादेश नहीं लौट सके। वे सबसे पहले उत्तरी कोलकाता पहुंचे और बड़ानगर में अपने दोस्त गोपाल विश्वास के घर रुके थे। दो दिन बाद वे डॉक्टर के यहां जाने का कहकर निकले थे लेकिन उसके बाद नहीं लौटे। इससे विश्वास ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल की तो वे सीसीटीवी फुटेज में वे 13 मई की दोपहर 2.51 बजे न्यू टाउनशिप के एक आवास में जाते हुए नजर आए थे। उनके साथ अमानुल्लाह उर्फ ​​शिमुल, फैजल और सिलास्ती नाम के युवक भी थे। आवास में तलाशी ली गई तो वहां खून के धब्बे और बहुत सारे पॉलिथिन के बैग मिले थे। इससे पुलिस ने बांग्लादेशी सांसद की हत्या की आशंका जताई थी।

24 वर्षीय कसाई गिरफ्तार 

मामले में पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने गुरुवार शाम को एक कसाई को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि कसाई मुंबई में रहने वाला एक अनधिकृत अप्रवासी है। उसकी पहचान 24 वर्षीय जिहाद पिता जोयनल हवलदार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बराकपुर, थाना दिघोलिया, जिला खुलना, बांग्लादेश का रहने रहने वाला है। उसे करीब दो माह पूर्व बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक शाहीन उर्फ अख्तरुज्जमां कोलकाता लाया था।

अपराध ऐसा कि रूह तक कांप जाए

सीआईडी का दावा है कि आरोपी जिहाद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि अख्तरुज्जमां के आदेश पर ही उसने और अन्य बांग्लादेशी नागरिकों अमानुल्लाह उर्फ, सिलास्टी, फैजल और सियाम की मदद से सांसद अनवारुल अजीम की फ्लैट में गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्होंने उनके पूरे शरीर की खाल उतारी और सारा मांस निकाल दिया। कोई पहचान न सके इसलिए उससे मांस और हड्डियों के छोटे टुकड़े कर के हल्दी-नमक मिलाकर पॉलीथिन में पैक कर दिए।

रात में घटनास्थल पर ही खाया खाना

आरोपियों ने सांसद के शरीर के टुकड़ों को पॉलीथिन बैग में पैक करने के बाद रात में घटनास्थल पर ही खाना खाया। इसके बाद मौका देख कर उन पैकेट को फ्लैट से बाहर निकाला और परिवहन के अलग-अलग साधनों का उपयोग कर कोलकाता में ही भीतरी इलाकों में फेंक दिया। शरीर के अंगों को ठिकाने लगाने के बाद सिलास्टी और अमानुल्लाह 15 मई को विमान से ढाका रवाना हो गए। मुस्तफिजुर नामक एक अन्य आरोपी 16 मई और फैजल 18 मई को कलकत्ता से ढाका लौटा। पुलिस के अनुसार आरोपी के बयान को सत्यापित करने और शरीर के अंगों को बरामद करने के लिए न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

कोलकाता के होटल में तय हुआ कैसे देंगे अंजाम

जानकारी के असार हत्याकांड की साजिश कोलकाता के धर्मतला के समीप स्थित एक होटल में रची गई थी। इसे अंजाम देने के लिए सांसद के भारत आने के करीब 10 दिन पहले ही सभी आरोपी कोलकाता आ गए थे। पुलिस ने होटल का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि फैजल और मुस्तफिजुर नाम के दो व्यक्ति यहां 2 मई से इलाज कराने का कह कर ठहरे थे। उन्होंने कमरा 1200 रुपए प्रति दिन के हिसाब से लिया था। सारा भुगतान नगद किया। 13 मई को आरोपियों ने होटल छोड़ दिया था। इन्हें बांग्लादेश की पुलिस द्वारा सांसद अजीम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एक महीने पहले ढाका में बनी थी साजिश

सांसद की हत्या को लेकर साजिश एक महीने पहले ही रच दी गई थी। इसका मास्टरमाइंड शाहीन उर्फ ​​अख्तरुज्जमां उसी के अनुसार कोलकाता आया था और 10 मई को कोलकाता से ढाका लौट गया था। हत्याकांड अंजाम तक पहुंचने के बाद पूरी गैंग बांग्लादेश लौटी। इसके बाद मास्टरमाइंड ​​अख्तरुज्जमां काठमांडू के रास्ते संयुक्त राज्य अमेरिका चला गया था। हत्याकांड में सहभागी बना अमानुल्लाह सांसद से पहले से परिचत था। अमानुल्लाह बांग्लादेश के एक आतंकवादी संगठन का नेता था।

]]>
Fri, 24 May 2024 05:30:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
पाकिस्तान से बड़ी खबर : पूर्व PM इमरान खान व पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल की सजा, 10 साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव https://acntimes.com/Former-Pakistan-PM-Imran-Khan-and-wife-Bushra-Bibi-sentenced-to-14-years-imprisonment https://acntimes.com/Former-Pakistan-PM-Imran-Khan-and-wife-Bushra-Bibi-sentenced-to-14-years-imprisonment एसीएन टाइम्स @ डेस्क । पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। वहां की जवाबदेही अदालत के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने इमरान के 10 साल तक चुनाव लड़ने पर भी पाबंदी लगाई है। इससे पहले एक अन्य मामले में 10 साल की सजा हुई थी। इस तरह अब खान को 24 साल जेल में रहना होगा।

पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मुहम्मद बशीर ने फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में सुनवाई की। पूर्व प्रधानमंत्री इसी जेल में कैद हैं। उन्होंने तोशाखान मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल की सजा सुनाई। उन्हें 10 साल के लिए चुनाव लड़ने से भी अयोग्य घोषित कर दिया है। वहीं दंपति पर कुल 1.573 अरब रुपए का जुर्माना भी किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले महीने, पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो ने (एनएबी) ने सऊदी क्राउन प्रिंस से प्राप्त एक आभूषण सेट को कम मूल्यांकन के बावजूद अपने पास रखने के लिए जवाबदेही अदालत में इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ केस दायर किया गया था। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह फैसला पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से मात्र 8 दिन पूर्व आया है। इस चुनाव में पीटीआई सरकार की सख्ती के चलते बगैर चुनाव चिह्न के ही मैदान में डटी हुई है।

10 साल सजा पहले भी हो चुकी है

इमरान खान को कल ही 10 साल की सजा सुनाई गई थी। न्यायालय ने सरकारी सीक्रेट लीक करने के मामले में उन्हें और उनके सहयोगी शाह महमूद कुरैशी को जेल हुई है। महज एक दिन के अंदर ही 14 साल की सजा और हो गई है। इस तरह अब उन्हें 24 साल जेल में ही गुजारने होंगे।

इस मामले में हुई 14 साल की सजा

साल 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने इमरान खान के सितारे गर्दिश में हैं। उन्हें दूसरी बार तोशेखान (तोशखाना) से जुड़े मामले में जेल हुई है। तोशखान का अर्थ है सरकारी खजाना। यह कैबिनेट डिवीजन के प्रशासनिक शाखा के नियंत्रण में है। भारत और पाकिस्तान में नेताओं के अलावा सरकारी पदों पर तैनात तमाम बड़े अधिकारियों को विदेशों से मिलने वाले किसी भी उपहार को सरकारी खजाने में जमा कराना होता है। उपहारों की जानकारी कैबिनेट डिवीजन को देना जरूरी है। बावजूद इमरान खान इससे संबंधित किसी भी नियम का पालन नहीं किया।

उपहार जमा खजाने में जमा कराए, कम में खरीदे, ज्यादा में बेचे

इमरान खान लगातार विदेश यात्राएं भी करते रहे। यूरोप और अरब देशों की यात्रा करने के दौरान उन्हें कई कीमती उपहार मिले थे। इनमें एक Graff घड़ी, कफलिंक का एक जोड़ा, एक महंगा पेन, एक अंगूठी और चार रोलेक्स घड़ियां सहित अन्य उपहार थे। इमरान खान ने इनको तो तोशेखान में जमा करा दिया था, लेकिन बाद में इन्हें 2.15 करोड़ में खरीद लिया था और 5.8 करोड़ में बेच दिया था। बाद में पता चला था कि इमरान उपहार बेच कर 20 करोड़ से भी ज्यादा पाकिस्तानी रुपए कमाए। इसक लिए पहले उन्हें 5 साल की सजा सुनाई जा चुकी। इसके लिए उन्हें सरकार ने अनुमति भी दी थी। इसका खुलासा होने पर पहले इमरान ने कहा ये उनके गिफ्टा है और जब कानूनी दांव-पेंच में फंसे तो बहानेबाजी शुरू कर दी।

]]>
Wed, 31 Jan 2024 13:45:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाका, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के 3 सदस्यों सहित 4 लोगों की मौत https://acntimes.com/Bomb-blast-in-Balochistan-Pakistan-4-killed https://acntimes.com/Bomb-blast-in-Balochistan-Pakistan-4-killed एसीएन टाइम्स @ डेस्क । Pakistan Blast News मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में सिबी में बम विस्फोट हो गया। इसमें पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इमरान खान को 10 साल जेल की सजा सुनाए जाने के कुछ ही घंटों बाद पार्टी की एक रैली के दौरान हुआ।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के बलूचिस्तान के प्रांतीय महासचिव सालार खान काकर ने घटना की जानकारी एक वीडियो के माध्यम से पार्टी के X अकाउंट पर साझा की। इसमें में कहा गया है कि 'तहरीक-ए-इंसाफ के तीन कार्यकर्ता शहीद हो गए और 7 घायल हो गए।' वहीं सिबी में जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बाबर ने विस्फोट में पांच लोगों के घायल होने की बात कही है। उन्होंने यह जानकारी पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ को दी। रिपोर्ट में बताया गया है कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। मामले में अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर है। इससे मारने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

चुनावी रैली के दौरान हुआ विस्फोट

जानकारी के अनुसार विस्फोट बलूचिस्तान के सिबी इलाके में हुआ। यह कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि तेज आवाज के बाद पीटीआई के सदस्य हाथापाई करने लगे थे। पीटीआई के नेता सालार खान काकर के मुताबिक विस्फोट पार्टी समर्थित उम्मीदवार सद्दाम तरीन द्वारा आयोजित चुनावी रैली के दौरान हुआ। काकर ने कहा, 'हम इस दिल दहला देने वाली घटना की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि पीटीआई कार्यकर्ताओं के बजाय आतंकवादियों को दबाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।'

8 फरवरी को होने हैं आम चुनाव

बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। बलूचिस्तान में चुनाव से ठीक नौ दिन पहले विस्फोट हुआ। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने घटना पर संज्ञान लेते हुए बलूचिस्तान के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख से तत्काल रिपोर्ट तलब की है।

]]>
Wed, 31 Jan 2024 12:39:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ा हादसा : अफ्रीका के सोना उत्पादक देश माली में ढही खान, काम कर रहे 73 से अधिक मजदूरों की मौत https://acntimes.com/Major-accident-More-than-73-killed-in-gold-mine-collapse-in-Mali https://acntimes.com/Major-accident-More-than-73-killed-in-gold-mine-collapse-in-Mali एसीएन टाइम्स @ डेस्क । माली में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। वहां सोने की एक खदान के ढहने से 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। समाचार लिखे जाने तक 73 मजदूरों के शव खदान से निकाले जा चुके हैं।

अफ्रीका के दक्षिण-पश्चिमी शहर कंगाबा के अधिकारी उमर सिदीबे ने बताया कि घटना की शुरुआत एक शोर के साथ हुई। इस दौरान धरती हिलने लगी। सिदीबे के अनुसार घटनास्थल के आस-पास के क्षेत्रों में 200 से अधिक सोने की खदानें हैं। हादसे के बाद से श्रमिकों की तलाश की जा जारी है। फिलहाल खदान से 73 शव बाहर निकाले जा चुके हैं।

बता दें कि, माली के खान मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी किया था। इसमें बताया गया था कि में कई खनिकों की मौत की घोषणा की थी लेकिन सटीक आंकड़े नहीं दिए थे। सरकार ने “शोकाकुल परिवारों और मालियन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। घटना के बाद सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि तय मानकों के आधार पर ही खदान में जाएं।

जानकारी के मुताबिक, माली के खनन क्षेत्र में विदेशी समूहों का वर्चस्व है। कनाडा के बैरिक गोल्ड और बी2गोल्ड, ऑस्ट्रेलिया के रेसोल्यूट माइनिंग और ब्रिटेन के हमिंगबर्ड रिसोर्सेज सहित विदेशी कंपनियां हैं, जो वर्षों से देश में व्याप्त राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद काम कर रही हैं।

स्थानीय काउंसलर ने भी बताई समस्या

अफ़्रीका के तीसरे सबसे बड़े सोना उत्पादक देश माली में ऐसी दुर्घटनाएं आम हैं। अधिकारी करीम बर्थे ने बताया कि, “भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचने के लिए राज्य को इस कारीगर खनन क्षेत्र में व्यवस्था लानी चाहिए।” खान मंत्रालय ने इस दुर्घटना पर “गहरा दु:ख” व्यक्त किया है। माइनर्स के साथ-ही माइनिंग स्थलों के पास रहने वाले समुदायों से “सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने” का आग्रह किया गया है।

खतरनाक है सोने का खनन

माली के साहेल क्षेत्र में सोने का खनन करना एक खतरनाक व्यवसाय है। यही वजह है कि मानवाधिकार संगठन नियमित रूप से कारीगर खनन कार्यों में बाल श्रम के उपयोग की निंदा करते हैं। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) की एक रिपोर्ट 2019 में प्रकाशित हुई थी। इसके अनुसार नए गोल्ड पैनिंग श्रमिकों के निरंतर आगमन और उन्हें समर्थन देने के लिए बुनियादी ढांचे की कमी के कारण रहने और काम करने की स्थिति खतरनाक हो गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि “शहरी केंद्र से दूर, उन क्षेत्रों में जहां राज्य की उपस्थिति नगण्य है, प्रवासियों को आमतौर पर कार्यस्थल सुरक्षा के कोई उपाय नहीं होने से लाभ होता है।”

]]>
Thu, 25 Jan 2024 21:00:11 +0530 acntimesup
अजब&गजब : ‘कबूतर जा जा जा, क्रिस्टल मेथ ड्रग की पुड़िया जेल में दे आ...’ जेल की दीवार पर बैठते ही कबूतर हो गया गिरफ्तार https://acntimes.com/Pigeon-caught-smuggling-drugs https://acntimes.com/Pigeon-caught-smuggling-drugs ड्रग्स लेकर रोज जेल की दीवार पर आकर बैठता था कबूतर, गिरफ्त में आया तो पुलिस के होश हो गए फाख्ता

एसीएन टाइम्स @ डेस्क । पत्र और संदेश भेजने के लिए प्राचीनकाल में कबूतर के माध्यम से संदेश भेजने के बारे में तो आप सभी जानते हैं। सलमान खानएवं भाग्यश्री अभिनीत फिल्म मैंने प्यार किया…’ का कबूतर जा जा जा... गीत भी आपने सुन रखा है लेकिन किसी कबूतर को ऐसा करते देखा नहीं होगा। कनाडा पुलिस ने ऐसे ही एक कबूतर को ना सिर्फ देखा बल्कि उसे पकड़ भी लिया है। पुलिस को यह कबूतर कनाडा की एक जेल की दीवार पर बैठा मिला जो वहां क्रिस्टल मेथ नामक ड्रग लेकर आया था।

सुनने में यह बात किसी को भी अजीब और अविश्वसनीय लग सकती है लेकिन यह सच है। घटना कनाडा के एबॉसफोर्ड स्थित जेल की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी जानकारी यूनियन ऑफ कैनेडियन करेक्शनल के प्रेसिडेंट जॉन रैंडल ने खुद मीडिया को दी। घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मीडिया को बताया गया है कि कनाडा की जेल में पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक कबूतर हो पकड़ा है। पुलिस को उसकी पीठ पर एक छोटा पैकेट बंधा मिला। जांच करने पर पैकेट में दिमाग को उत्तेजित करने वाला मादक पदार्थ क्रिस्टल मेथामफेटाइमाइन (crystal methamphetamine) मिला है। जब्त किए गए ड्रग की मात्रा 30 ग्राम है।

जेल स्टाफ और पुलिस के उड़ गए होश

जानकारी के अनुसार जेल स्टाफ ने एक कबूतर को जेल के एक गैप में बैठे देखा। पहले तो उन्होंने ज्यादा तवज्जो नहीं दी लेकिन फिर उनकी नजर उसकी पीठ पर पड़ी तो वे चौंक गए। उन्हें कबूतर की पीठ पर एक छोटा सा पैकट बंधा नजर आया। जेल स्टाफ व पुलिस ने काफी मशक्कत कर कबूतर को पकड़कर उसकी पीठ पर बंधे पैकेट को खोला। पैकेट खोला तो उसमें संदिग्ध पदार्थ मिला जो जांच करने पर क्रिस्टल मेथामफेटाइमाइन पाया गया। यह पता चलते ही पुलिस के होश उड़ गए क्योंकि ड्रग्स की तस्करी में कबूतर को क़ासिद या हरकारे के रूप में उपयोग किए जाने का यह अनूठा मामला है।

बढ़ाई जेल की सुरक्षा

जेल में खतरनाक किस्म का ड्रग्स मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस यह पता करने का प्रयास कर रही है कि कबूतर को ड्रग्स पैडलर के रूप में उपयोग किए जाने की ट्रेनिंग कहां और किसके द्वारा दा गई। अभी तक इस बारे में पुलिस को कुछ भी पता नहीं चल सका है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि कबूतर उक्त ड्रग्स जेल में किसके लिए लाया था।

पूर्व में कुवैत और अमेरिका में भी पकड़े जा चुके हैं स्मगलर कबूतर

बता दें कि, मई 2017 में ऐसा ही एक कबूतर कुवैत में भी पकड़ा गया था। इस कबूतर को एक छोटे बैग के साथ पकड़ा गया था। इसके पीठ पर बंधे बैग में 178 गोलियां मिली थीं। दावा किया गया था कबूतर इराक से होकर कुवैत जा रहा था। इसी तरह 2016 में अमेरिका के कोस्टा रिका की एक जेल में ड्रग सप्लाई के दौरान भी एक कबूतर पकड़ा गया था।

]]>
Sun, 15 Jan 2023 21:59:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
Ukraine&Russia War : यूक्रेन में फंसे 470 भारतीय रोमानिया पहुंचे, उन्हें स्वदेश लाने के लिए 26 फरवरी को एयर इंडिया के 4 विमान जाएंगे हंगरी और बुखारेस्ट https://acntimes.com/Ukraine-Russia-War-470-Indians-stranded-in-Ukraine-reach-Romania-4-planes-will-leave-on-26-February-to-bring-them-home https://acntimes.com/Ukraine-Russia-War-470-Indians-stranded-in-Ukraine-reach-Romania-4-planes-will-leave-on-26-February-to-bring-them-home एसीएन टाइम्स @ डेस्क । यूक्रेन में रूसी हमले (Ukraine-Russia War) के बाद फंसे 470 भारतीय छात्रों का पहला दल रोमानिय पहुंच चुका है। दल सुसेवा बॉर्डर के रास्ते रोमानिया पहुंचा। इन्हें रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट भेजा जा रहा है जहां से इन्हें भारत के चार विशेष विमानों से स्वदेश लाया जाएगा। विमान 26 फरवरी को रवाना होंगे। छात्रों को स्वदेश लाने का सारा खर्च भारत सरकार करेगी। भारतीय छात्रों के रोमानिया पहुंचने की पुष्टि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर की है।

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित अन्य शहरों पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी कई हवाई हमले (Ukraine-Russia War) किए। नतीजतन लोग यूक्रेन छोड़ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अब तक करीब 50 हजार लोग यूक्रेन से जा चुके हैं। एक जानकारी के अऩुसार यूक्रेन में भारत के करीब 20 हजार लोग हैं। इनमें से ज्यादातर स्टूडेंट हैं। इनमें से 470 भारतीय शुक्रवार को बॉर्डर से होते हुए रोमानिया जा पहुंचे। इन्हें भारत सरकार ने अपने खर्च पर भारत लाने का फैसला किया है। इन्हें लाने के लिए एअर इंडिया की चार प्लाइट 26 फरवरी को बुखारेस्ट और हंगरी भेजी जाएंगी। दिल्ली से दो फ्लाइट बुखारेस्ट और एक हंगरी भेजी जाएगी। एक फ्लाइट मुंबई से भी हंगरी भेजी जाएगी।

यूक्रेन के हवाई क्षेत्र बंद होने से इन रास्तों से भारतीयों को निकालने का प्रयास

गौरतलब है कि रूस द्वारा हमले किए जाने के बाद से ही यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्रों को बंद कर दिया है। ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को रोमानिया, हंगरी, स्लोवाक गणराज्य और पोलैंड जैसे देशों की थल सीमा के माध्यम से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय और दूतावास द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने भी की बात

बता दें कि- शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से फोन पर बात की थी। इसकी जानकारी विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट के माध्यम से दी थी। उन्होंने बताया कि यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा का कॉल आया। उन्होंने मौजूदा स्थिति को लेकर अपना आकलन साझा किया। जयशंकर के मुताबिक- उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत समाधान निकालने के लिए कूटनीति और बातचीत का समर्थन करता है। विदेश मंत्री ने कहा कि छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की स्थिति के बारे में चर्चा की गई और सुरक्षित निकासी में उनके सहयोग की सराहना भी की। इससे पूर्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत कर चुके हैं। उन्होंने भारतीयों की देश वापसी को लेकर भी चर्चा की थी और हिंसा समाप्त कर सभी पक्षों से राजनयिक बातचीत का रास्ता अपने की अपील की थी।

]]>
Sat, 26 Feb 2022 00:44:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
Worst AQI In World: पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर https://www.abplive.com/news/world/pak-lahore-declared-most-polluted-city-globally-2004306 https://www.abplive.com/news/world/pak-lahore-declared-most-polluted-city-globally-2004306 Air Quality Index: पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर के ऊपर धुंध का घना बादल छा गया है और इसके साथ ही बुधवार को यह दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया. एक स्विस वायु गुणवत्ता निगरानी कंपनी ने यह जानकारी दी है.आईक्यूएयर मंच ने कहा कि लाहौर प्रदूषित शहरों की उसकी सूची में सबसे ऊपर है और अमेरिकी पैमाने के अनुसार लाहौर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 रहा जबकि दिल्ली दूसरे नंबर पर है और वहां का सूचकांक 183 दर्ज किया गया.

कंपनी के अनुसार ढाका (बांग्लादेश) 169 सूचकांक के साथ तीसरे और कोलकाता 168 सूचकांक के साथ चौथे नंबर पर रहा. एक दिन पहले लाहौर तीसरे स्थान पर था.लाहौर को कभी बागों का शहर कहा जाता था और 16वीं से 19वीं शताब्दी के बीच मुगल काल के दौरान यहां बड़ी संख्या में बाग थे. तेजी से शहरीकरण और बढ़ती आबादी के कारण अब शहर में बहुत कम हरियाली बची है. लाहौर, कराची के बाद पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. डॉक्टर लोगों को श्वास संबंधी बीमारियों से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं.

आखिर क्या होता है वायु गुणवत्ता सूचकांक?

वायु की गुणवत्‍ता नापने के लिए  वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी Air Quality Index में आठ  प्रकार की गैसों का परीक्षण किया जाता है. इससे हवा में उनकी मात्रा का पता चलता है. अगर इन गैसों की मात्रा तय सीमा से ज्‍यादा होती है तो यह माना जाता है कि वायु प्रदूषित है. इन आठ तत्वों में सल्फर डाइआक्साइड (So2), नाइट्रोजन डाइआक्साइड(NO2), कार्बन मोनोआक्साइड(CO2), पीएम-10, पीएम 2.5 की मात्रा शामिल है. इंडेक्‍स यह बताता है कि हवा में किस गैस की कितनी मात्रा घुली हुई है. सभी गैसेंं जहरीली गैस हैं और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) द्वारा इनकी मात्रा तय की गई है.

Farmers Protest: मोदी कैबिनेट ने किसान बिल वापसी का प्रस्ताव पास किया, राकेश टिकैत ने बताया कब खत्म करेंगे आंदोलन

Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे

 

]]>
Thu, 25 Nov 2021 12:43:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
Boat sinks in France: फ्रांस से इंग्लैंड जा रहे 20 से ज्यादा प्रवासियों की नाव पलटने से मौत, शवों को तैरता देख मछुआरे ने दी अधिकारियों को जानकारी  https://www.abplive.com/news/world/morethan-20-person-dead-in-migrant-boat-accident-in-english-channel-2004512 https://www.abplive.com/news/world/morethan-20-person-dead-in-migrant-boat-accident-in-english-channel-2004512 Boat sinks in France: फ्रांस से इंग्लैंड जाने के लिए चैनल पार करने की कोशिश कर रहे 20 से ज्यादा प्रवासियों की बुधवार को नाव पलटने के बाद डूबने से मौत हो गई. फ्रांस की पुलिस का कहना है कि प्रवासियों की नाव कलैस (Calais) के उत्तरी बंदरगाह के किनारे पर डूबी. एक मछुआरे ने इस बात की जानकारी दी थी कि उसने कई शवों को पानी में बहते हुए देखा, जिसके बाद फ्रांसीसी गश्ती जहाज वहां पहुंचे.

फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डरमानिन इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थ के लिए निकल गए हैं. गृह मंत्री गेराल्ड डरमानिन ने एक बयान में कहा कि एक मछुआरे ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद फ्रांसीसी गश्ती जहाज़ को पानी में लाशें और बेहोश लोग मिले. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि तीन नाव और तीन हेलीकॉप्टरों को सर्च अभियान में लगाया गया है.

गेराल्ड डरमानिन ने अपने एक ट्वीट कहा, "इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है." उन्होंने कहा कि तस्करों का ये आपराधिक कृत्य है जो उन्हें पार ले जाने का काम करते हैं. इसकी जितनी निंदा की जाए कम है.

फ्रांस के प्रधानमंत्री ने भी इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि चैनल में घटी ये घटना एक त्रासदी है. उन्होंने कहा कि आपराधिक तस्कर प्रवासियों के दुख और संकट का फायदा उठाते हैं. मेरी संवेदनाएं खोए हुए लोगों और घायलों, आपराधिक तस्करों के शिकार होने वाले लोगों के साथ हैं.

फ्रांस के अधिकारियों के मुताबिक इस साल की शुरुआत से 31,500 से ज्यादा लोगों ने ब्रिटेन जाने की कोशिश की है और 7800 लोगों को समंदर से रेस्क्यू किया गया है. अगस्त के बाद से आंकड़े दो गुना हो गए हैं. हाल के दिनों में रिकॉर्ड मात्रा में लोगों ने चैनल क्रॉस किया है, जिसके बाद से पेरिस और लंदन के बीच तनाव बढ़ा है.

Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे

PM Garib Kalyan Anna Yojana: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

]]>
Thu, 25 Nov 2021 12:43:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
British Parliament: संसद में स्तनपान कराने वाली ब्रिटिश सांसद को संसदीय कार्यवाही के दौरान बच्चे को साथ लाने पर लगा प्रतिबंध, जानें क्या है वजह? https://www.abplive.com/news/world/breastfeeding-british-mp-given-parliamentary-baby-ban-2004496 https://www.abplive.com/news/world/breastfeeding-british-mp-given-parliamentary-baby-ban-2004496 Breast Feeding Women MPs: ब्रिटेन की संसद ने house of Commons की एक सांसद Stella Creasy को अपने बच्चे को संसद भवन में लेकर आने को प्रतिबंधित कर दिया है. ब्रिटिश सांसदों को मातृत्व अवकाश  दिए जाने को लेकर प्रचार करने वाली विपक्षी सांसद स्टेला क्रीसी को मंगलवार को अपने तीन महीने के बेटे पिप को पकड़े हुए एक बहस में बोलने के बाद चेतावनी जारी की गई है. लंदन में वाल्थमस्टो निर्वाचन क्षेत्र से लेबर पार्टी की सांसद ने हाउस ऑफ कॉमन्स के एक अधिकारी के एक ईमेल को ट्विटर पर साझा किया. उस ई-मेल में एक नियम का हवाला देते हुए यह लिखा हुआ है कि "जब आप बच्चे के साथ हों तो आपको चैंबर में अपनी सीट पर नहीं आना चाहिए.” 

लिबरल डेमोक्रेटिक लीडर व पूर्व सांसद जो स्विंसन 2018 में ऐसा करने वाली पहली महिला सांसद थीं. क्रीसी ने शिकायत करते हुए लिखा कि "ऐसा लगता है कि सभी संसदों की जननी ब्रिटिश संसद में अब माताओं को देखा या सुना नहीं जा सकता है.” इस नोटिस के मिलने के बाद भी संसद क्रीसी ने अपने बच्चे को संसद में लाना जारी रखा है, जैसा कि वह पहले से ही अपनी बेटी को लेकर आ रहीं थीं. 

सांसद क्रीसी ने कहा कि हमें यह समझने की जरूरत है कि हम 21वीं सदी में है. फरवरी में ब्रिटिश सरकार ने यह घोषणा करते हुए कहा था कि वह वरिष्ठ मंत्रियों को लिए छह महीने का पेड मातृत्व अवकाश देगी पर उन्होंने सांसदों को इस योजना में शामिल नहीं किया था. क्रीसी 2019 में अपनी बेटी के जन्म के बाद ही से अपने निर्वाचन क्षेत्र में अपना प्रतिनिधी हायर करने वाली पहली महिला सांसद बनीं थी. हालंकि बाद में उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं मिली थी.

China Population Survey : 17 साल के निचले स्तर पर पहुंची चीन में विवाह की दर, जानें क्या तैयारी कर रहा ड्रैगन

China ने खत्म की USA की बादशाहत ! नयी रिपोर्ट में चीन बना सबसे अमीर देश

]]>
Thu, 25 Nov 2021 12:43:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
Sweden: स्वीडन की पहली महिला पीएम बनने के कुछ घंटों बाद ही चली गई कुर्सी, जानें ऐसा कैसे हुआ https://www.abplive.com/news/world/sweden-first-female-prime-minister-magdalena-andersson-immediately-resigned-after-budget-vote-2004618 https://www.abplive.com/news/world/sweden-first-female-prime-minister-magdalena-andersson-immediately-resigned-after-budget-vote-2004618 Sweden First Female PM Resign: स्वीडन की प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ घंटों बाद ही संसद में बजट प्रस्ताव गिरने के कारण मेगदालेना एंडरसन को इस्तीफा देना पड़ा. उन्होंने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही सहयोगी दल द ग्रीन्स ने सरकार से समर्थन भी वापस ले लिया.

एंडरसन ने इस्तीफे पर क्या कहा?
एंडरसन ने संवाददाताओं से कहा, “मेरे लिए यह सम्मान का प्रश्न है लेकिन मैं ऐसी सरकार का नेतृत्व नहीं करना चाहती जिसकी वैधानिकता पर सवाल खड़ा किया जा सके.” एंडरसन ने संसद के अध्यक्ष एंड्रियास नोरलेन से कहा है कि वह अब भी ‘सोशल डेमोक्रेटिक’ की एक पार्टी की सरकार का नेतृत्व करने की इच्छुक हैं.

लेकिन, उन्होंने कहा कि अगर एक पार्टी सरकार से समर्थन वापस लेती है तो गठबंधन की सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए. स्वीडन की 349 सीटों वाली संसद के अध्यक्ष एंड्रियास नोरलेन ने कहा कि उन्हें एंडरसन का इस्तीफा मिल गया है और वह स्थिति पर चर्चा के लिए पार्टी के नेताओं से बात करेंगे.

कैसे पीएम बनी थीं एंडरसन?
स्वीडन की 349 सदस्यों वाली संसद में 117 सदस्यों ने एंडरसन के पक्ष में वोट डाला था जबकि 174 ने विरोध में वोट डाला था. ऐसे में स्वीडन के संविधान के मुताबिक, अगर 175 सांसद किसी उम्मीदवार के खिलाफ नहीं हैं तो उसे प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है. इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री बनाया गया था.

बता दें कि स्टीफन लोफवेन की जगह पर मेंगडालेन को प्रधानमंत्री बनाया गया था क्योंकि लोफवेन ने इसी साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, वह फिलहाल कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं, एंडरसन प्रधानमंत्री बनाए जाने से पहले वित्त मंत्री थीं.

यह भी पढ़ें-

Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे

PM Garib Kalyan Anna Yojana: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

]]>
Thu, 25 Nov 2021 12:43:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
फ्रांस से ब्रिटेन जाने वाले करीब 31 शरणार्थियों की मौत, इंग्लिश चैनल में डूबी नाव https://www.abplive.com/news/world/about-27-refugees-going-from-france-to-britain-died-boat-capsized-in-the-english-channel-2004534 https://www.abplive.com/news/world/about-27-refugees-going-from-france-to-britain-died-boat-capsized-in-the-english-channel-2004534 पेरिस: फ्रांस से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे करीब 31 शरणार्थियों की बीते दिन मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी इंग्लिश चैनल पार कर रहे थे तभी इनकी नौका पलट गई. फ्रांस के गृह मंत्री ने इसे प्रवासियों की सबसे बड़ी त्रासदी करार दिया है.

शरणार्थियों के साथ हुए इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने आपात बैठक बुलाई है. हादसे की जानकारी मिलते ही कैलेस पोर्ट पर पुलिस, एंबुलेंस व अन्य इमरजेंसी सर्विसेज पहुंच चुकी हैं. वहीं, गृह मंत्री जेराल्ड दरमानिन का कहना है कि, माना जा रहा है कि नौका पर 34 लोग सवार थे जिनमें से 31 के शव मिले हैं और दो लोग जीवित पाए गए हैं. एक व्यक्ति अब भी लापता है. बुधवार शाम तक संयुक्त रूप से फ्रांस और ब्रिटिश बचावकर्मी जीवित लोगों की तलाश कर रहे थे.

फ्रांस के गृह मंत्री ने कहा कि इस घटना के संबंध में चार संदिग्ध मानव तस्करों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. नाैका में सवार यात्री किस देश के नागरिक थे यह नहीं बताया गया है.

शरणार्थियों की संख्या सामान्य से अधिक थी- मछुआरों

मछुआरों के अनुसार, इस वक्त शांत समुद्र का फायदा उठाने के लिहाज से ब्रिटेन जाने वाले शरणार्थियों की संख्या सामान्य से अधिक थी. हालांकि पानी काफी ठंढा है. एक मछुआरे ने जब खाली नौका को पानी में यूं ही तैरते देखा और उसके पास ही कुछ लोग दिखे लेकिन ये सभी तैर तो रहे थे लेकिन इनका शरीर बिल्कुल निष्क्रिय था.

यह भी पढ़ें.

Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे

PM Garib Kalyan Anna Yojana: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

]]>
Thu, 25 Nov 2021 12:43:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
Preparation is Dangerous : चीन कर रहा बातचीत की आड़ में जंग की तैयारी ? LAC पर 100 से ज्यादा एडवांस रॉकेट लॉन्चर किए तैनात https://acntimes.com/More-than-100-advanced-rocket-launchers-deployed-on-LAC https://acntimes.com/More-than-100-advanced-rocket-launchers-deployed-on-LAC

चीन ने भारत के साथ अपनी हाई एल्टिट्यूड वाली सीमा पर 100 से अधिक अडवांस लॉन्ग रेंज रॉकेट लॉन्चर्स को तैनात किया है। सूत्रों का कहना है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी हिमालय की खून जमा देने वाली सर्दियों के लिए तैयारी कर रही है।

नई दिल्ली @ एसीएन टाइम्स . भारत और चीन सीमा पर गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद से ही लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर स्थिति अभी भी असामान्य है। सीमा से सैनिकों को हटाने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत भी हो चुकी है। बावजूद दोनों देशों की सेनाएं कई स्थानों पर आमने-सामने हैं। इधर, बीच चीन ने भारत के साथ बातचीत की आड़ में सीमा पर 100 से ज्यादा एडवांस रॉकेट लॉन्चर भी तैनात (Preparation is Dangerous) कर दिए हैं। चीनी सेना ने 155 एमएम कैलिबर की PCL-181 सेल्फ प्रोपेल्ड हॉवित्जर भी तैनात की है।

भारत जब कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा था, तब चीन ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की वेस्टर्न थिएटर कमांड को पुनर्गठित किया। भारत से लगी सीमा की शिनजियांग मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट को नए लड़ाकू विमान, तोप, टैंक, रॉकेट सिस्टम जैसे घातक हथियारों से लैस किया। गलवान सैन्य संघर्ष के बाद पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने शिनजियांग सैन्य जिले को तेजी से अपग्रेड किया है। चीन ने इस इलाके में सेना की कमान संभालने वाला कमांडर भी बदल दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल वांग काई को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह चीनी सेना के सबसे खूंखार एलीट 13वीं ग्रुप आर्मी का कमांडर रह चुका है। इस फोर्स को टाइगर्स इन द माउंटेंस के नाम से भी जाना जाता है। इसे पहाड़ी इलाकों में लड़ने में महारथ है।

PHL-03 रॉकेट लॉन्चर की 10 यूनिट लद्दाख के पास लांच

Preparation is Dangerous : चीन ने एलएसी पर PHL-03 लॉन्ग-रेंज मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम को तैनात किया है। चीनी मीडिया सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नए PHL-03 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर्स की 10 यूनिट को लद्दाख के नजदीक तैनाती की गई है। इसके प्रत्येक यूनिट में चार क्रू मेंबर शामिल हैं। इसमें 300 एमएम के 12 लॉन्चर ट्यूब लगे हुए हैं। इसके रॉकेट 650 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने में सक्षम हैं। इसके 12 मीटर लंबे रॉकेट 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उड़ान भरते हैं।

भारतीय सीमा पर Type PCL-191 रॉकेट लॉन्चर भी किए तैनात

चीन एक-एक कर भारतीय सीमा पर लड़ाकू हथियारों की तैनाती (Preparation is Dangerous) करता जा रहा है। भारतीय सीमा पर टाइप पीसीएल-191 रॉकेट लॉन्चर की भी तैनात कर दी है। यह चीन के एआर 3 सिस्टम के आधार पर विकसित किया गया है। चीन के टाइप पीसीएल-191 का प्रदर्शन मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (एमएलआरएस) 1 अक्टूबर को चीन के राष्ट्रीय दिवस की परेड में भी किया गया था। रॉकेट सिस्टम की रेंज 350 किलोमीटर है। यह मॉड्यूलर रॉकेट सिस्टम 370 मिमी के रॉकेट तक को फायर कर सकता है।

100 से ज्यादा PCL-181 ट्रक माउंटेन हॉवित्जर भी तैनात

पता चला है कि चीनी सेना द्वारा भारतीय सीमा पर लद्दाख के आसपास 100 से ज्यादा PCL-181 ट्रक माउंटेड हॉवित्जर भी तैनात (Preparation is Dangerous) किए गए हैं। इसे लेकर चीन ने दावा किया है कि PCL-181 हॉवित्जर की मारक क्षमता M777 से लगभग दोगुनी है। 155 एमएम कैलिबर वाली PCL-181 सेल्फ प्रोपेल्ड हॉवित्जर को लेकर चीनी मीडिया का दावा है कि यह एक उन्नत संस्करण है जो होवित्जर 122 मिमी-कैलिबर का बताया जा रहा है।

]]>
Wed, 20 Oct 2021 03:45:17 +0530 Niraj Kumar Shukla