WWW.ACNTIMES.COM & : कृषि&सहकारिता https://acntimes.com/rss/category/Agriculture WWW.ACNTIMES.COM & : कृषि&सहकारिता en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA हाईब्रिडस बी.टी. कपास बीज का मूल्य निर्धारित, ज्यादा दाम लिए तो दर्ज हो जाएगी एफआईआर, अवैध भंडार भी नहीं कर सकेंगे https://acntimes.com/Hybrid-BT-cotton-seed-price-fixed https://acntimes.com/Hybrid-BT-cotton-seed-price-fixed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में आगामी दिनों में कपास के बीज का क्रय-विक्रय होना है। इसके लिए बी.टी. कपास के बीज मूल्य निर्धारित करने के साथ ही बेचने की अनुमति जारी कर दी गई है। ज्यादा दाम में बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विजय चौरसिया ने बी.टी. कपास संकर बीज पैकेट बीजी1 का अधिकतम विक्रय मूल्य 635 एवं बीजी2 का अधिकतम मूल्य 853 रुपए निर्धारित किया गया है। उक्त बीज निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर विक्रय नहीं किया जा सकता है। अधिक मूल्य पर विक्रय करते पाए जाने पर बीज अधिनियम 1966, बीज नियम 1968 एवं बीज नियंत्रण आदेश 1983 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। यदि अवैध रूप से कपास का क्रय, विक्रय, भण्डारण एवं परिवहन करते हुए पाए जाने पर कपास बीज को राजसात करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी।

]]>
Sat, 27 May 2023 09:06:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा और नई तकनीक जानने के लिए 18 किसानों का दल राजस्थान रवाना, कलेक्टर दिखाई हरी झंडी https://acntimes.com/A-team-of-18-farmers-left-for-Rajasthan-to-discuss-with-agricultural-scientists-and-learn-new-techniques https://acntimes.com/A-team-of-18-farmers-left-for-Rajasthan-to-discuss-with-agricultural-scientists-and-learn-new-techniques एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मायोजना के अन्तर्गत 'राज्य के बाहर कृषक' कार्यक्रम चलाया जाता है। इसके तहत जिले के 18 कृषकों दल राजस्थान रवाना हुआ। दल को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कृषक दल से कृषि की नवीन उन्नत तकनीक सीखकर आने एवं दूसरें कृषकों तक तकनीकी पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया एवं परियोजना आत्मानिर्भयसिंह नगेश उपस्थित थे। भ्रमण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप परियोजना संचालक आत्माकेशवसिंह गोयल है। कृषक दल में समस्त विकासखण्ड से 3-3 कृषकों को सम्मिलित किया गया है।

 कृषक दल बांसवाड़ा (राजस्थान) के कृषि विज्ञान केन्द्र, उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय एवं मशरूम इकाई, भीलवाडा के कृषि विज्ञान केन्द्र, अजमेर के मसाला बीजीय अनुसंधान केन्द्र एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, जयपुर के राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान का अध्ययन भ्रमण करेगा। इस दौरान किसान कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा कर कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन की नई उन्नत तकनीकी की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

]]>
Fri, 04 Mar 2022 05:35:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जिले के ढाई लाख किसानों के बैंक खातों में फसल बीमे के 318 करोड़ 20 लाख रुपए सिंगल क्लिक द्वारा अंतरित किए https://acntimes.com/CM-Shivraj-transferred-Rs-318-crore-20-lakh-of-crop-insurance-to-the-bank-accounts-of-2-lakh-50-Thousand-farmers-of-the-district. https://acntimes.com/CM-Shivraj-transferred-Rs-318-crore-20-lakh-of-crop-insurance-to-the-bank-accounts-of-2-lakh-50-Thousand-farmers-of-the-district. जिला कृषि उपज मंडी में आयोजित समारोह में सीएम द्वारा बैतूल से राशि अंतरित किए जाने का हुआ लाइव प्रसारण

एसीेन टाइम्स @ रतलाम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश के बैतूल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा किसानों के खातों में खरीफ 2020 तथा रबी 2020-21 की प्रधानमंत्री फसल बीमा की दावा राशि अंतरित की गई। इससे रतलाम जिले के किसान भी लाभान्वित हुए। जिले के लगभग ढाई लाख किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री द्वारा 318 करोड़ 20 लाख रुपए दावा राशि सिंगल क्लिक द्वारा अंतरित की गई।

महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन को देखा और सुना गया। स्थानीय आयोजन में मुख्य अतिथि जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय थे। अध्यक्षता रतलाम ग्रामीण विधायक ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व  विधायक संगीता चारेल, ईश्वरलाल पाटीदार, ललित पालीवाल, बद्रीलाल चौधरी, रामसिंह सिसौदिया, कन्हैयालाल पाटीदार, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसडीएम राजेश शुक्ला, उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया, सहायक संचालक गोयल आदि उपस्थित थे।

राशि मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी- डॉ. पांडेय

जावरा विधायक डॉ. पांडेय ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र तथा राज्य शासन द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय निरंतर लिए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों की प्रत्येक कठिनाई को समझकर उस अनुसार नीतियां बनाई हैं। सस्ती बिजली, कृषि उपकरणों और विभिन्न सामग्री पर अनुदान दिए जा रहे हैं। फसल बीमा की वृहद राशि स्वीकृत कर बड़ी सौगात दी है। विधायक डॉ. पांडेय ने कहा कि दावा राशि मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसान खेती में इसका उपयोग करके आर्थिक प्रगति के नए आयामों को स्पर्श करेगा।

रतलाम ग्रामीण विधायक ने कहा कि किसान हित में शासन दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। किसान उन्नत खेती करें, खेती में कोई जोखिम होता है तो उसकी भरपाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से की जाती है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान की उन्नति सिंचाई के रकबे में वृद्धि और वैज्ञानिक ढंग से खेती की दिशा में शासन द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। किसान हित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। कई योजनाओं का संचालन किसानों के लिए किया जाकर उनको आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। स्वागत उद्बोधन उप संचालक कृषि विजय चौरसिया द्वारा दिया गया।

सांकेतिक भुगतान के दौरान इन्हें मिले बीमे की राशि के चेक

कार्यक्रम में जिले के एक हजार से ज्यादा किसान सम्मिलित हुए। अतिथियों ने सांकेतिक रूप से 10 किसानों को फसल बीमा राशि के चेक प्रदान किए। इनमें ग्राम ताल के देवीसिंह माधव सिंह को 8,40,777 रुपए, ग्राम मुंडलाखुर्द के पूरसिंह राजपूत को 61,000 रुपए, सुखेड़ा के नानालाल पाटीदार को 6,17,000 रुपए, धामेड़ी के बद्रीलाल पाटीदार को 5,37,000 रुपए, रामपुरिया के विजय कुमार को 6,88,000 रूपए, सिनोद के सुनील कुमार भट्ट को 5,76,000, डोडियाना के राघव सिंह को 3,88,000 रुपए, लुनेरा के राजेंद्रसिंह पिता शंकरसिंह जोधा को 5,20,000 रुपए, पाताखेड़ी के राजेंद्रसिंह राठौड़ को 3,61,000 रुपए तथा नाहरपुरा के खेतू भूरिया को 3,70,000 रुपए धनराशि के चेक प्रदान किए गए। संचालन दिनेश बारोट ने किया।

]]>
Sun, 13 Feb 2022 02:34:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
मौसम की विपरित परिस्थिति में फसल बीमा किसानों के लिए सुरक्षा का कवच बना, आप भी 31 दिसंबर तक करवा लें फसल का बीमा https://acntimes.com/The-last-date-for-Prime-Ministers-crop-protection-insurance-is-31-December https://acntimes.com/The-last-date-for-Prime-Ministers-crop-protection-insurance-is-31-December एसीएन टाइम्स @ रतलाम मौसम की विपरित परिस्थिति में फसल बीमा कृषकों के लिए सुरक्षा का कवच साबित हुआ है। वर्तमान में रबी सीजन में भी तापमान में लगातार उतार-चढाव आ रहा है। ऐसे में किसान फसल बीमा अवश्य कराएं ताकि किसी भी प्रकार का नुकसान होने पर उसकी भरपाई हो सके। बीमा 31 दिसंबर तक करवाया जा सकता है।

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना संचालित है। इसके अन्तर्गत जिले में रबी 2021-22 के लिए अधिसूचित फसल पटवारी हलका स्तर पर गेहूं सिंचित, गेहूं असिंचित, चना, राई, सरसों फसल का चयन किया गया है। तहसील स्तर पर जावरा तथा पिपलौदा तहसी के लिए अलसी का चयन किया गया है एवं मसूर को जिला स्तर पर अधिसूचित किया गया है। रबी 2021-22 से सभी कृषकों हेतु योजना को स्वैच्छिक या ऐच्छिक किया गया है। इसी अनुक्रम में प्रावधान है कि अल्पकालिक फसल ऋण लेने वाले ऋणी कृषक जो अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाना चाहते हैं तो वे कृषक बीमांकन की आखिरी तारीख 31 दिसम्बर से सात दिवस पूर्व (24 दिसम्बर तक) संबंधित बैंक से लिखित आवेदन कर योजना से बाहर जा सकते हैं। बीमा कराने की आखिरी तारीख 31 दिसम्बर है।

यहां से करवा सकते हैं बीमा

अल्पकालिक फसल ऋण प्राप्त करने वाले कृषकों की फसलों का बीमा संबंधित बैंक द्वारा किया जाएगा। अऋणी कृषक जिसका बैंक में बचत खाता है, अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा बैंक, लोक सेवा केन्द्र एवं कार्यरत बीमा कम्पनी के अधिकृत एजेंट के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर करवा सकते हैं। अधिक जानकारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।

ये दस्तावेज हैं जरूरी

  • बीमा प्रस्ताव फार्म
  • आधार कार्ड
  • पहचान-पत्र।
  • वोटर कार्ड।
  • राशन कार्ड।
  • पेन कार्ड।
  • समग्र आईडी।
  • ड्रायविंग लायसेंस
  • भू-अधिकार पुस्तिका।
  • पटवारी या ग्राम पंचायत सचिव द्वारा जारी प्रमाण पत्र।

]]>
Wed, 22 Dec 2021 02:24:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
रियावन की लहसुन को जीआई टैग मिलने की कार्रवाई अंतिम दौर में, जनवरी के आखिरी सप्ताह में सबमिट हो जाएगी फाइल https://acntimes.com/Riyawans-action-to-get-GI-tag-for-garlic-is-in-the-final-stages https://acntimes.com/Riyawans-action-to-get-GI-tag-for-garlic-is-in-the-final-stages एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के रियावन गांव की लहसुन को जीआई टैग मिलने की कार्रवाई अंतिम चरण में है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा रियावन की गुणवत्तायुक्त लहसुन को जीआई टैग दिलाने के लिए सक्रिय पहल की गई। इसके फलस्वरूप जनवरी के अंतिम सप्ताह तक चेन्नई स्थित कार्यालय में फाइल सबमिट हो जाएगी।

रतलाम जिले में उद्यानिकी फसलों का रकबा 92592 हेक्टेयर है। इसके 33 प्रतिशत हिस्से में लहसुन का उत्पादन किया जाता है। पिपलौदा विकासखंड के ग्राम रियावन की लहसुन की किस्म गुणवत्ता और उत्पादन की दृष्टि से अन्य देशों से कई गुना बेहतर है। इसकी मार्केटिंग और ब्रांडिंग को और बेहतर करने के लिए जीआई टैग कराया जा रहा है जिसके दस्तावेजीकरण संबंधी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। जीआई टैग मिलने पर रियावन लहसुन का विक्रय देश एवं देश से बाहर किया जा सकेगा, अधिक लाभ प्राप्त होगा। रतलाम जिला मसाला फसलों में लहसुन रियावन किस्म की जीआई टैग कराने वाला प्रदेश का पहला जिला होगा।

]]>
Sat, 18 Dec 2021 01:48:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
खाद वितरण में अनियमितता पर सहकारी संस्था कलालिया का सहायक प्रबंधक और भृत्य निलंबित https://acntimes.com/Assistant-manager-of-cooperative-organization-Kalalia-and-salary-suspended https://acntimes.com/Assistant-manager-of-cooperative-organization-Kalalia-and-salary-suspended एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रशासन द्वारा जिले में उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों और अनियमितता बरतने वालों पर सतत नजर रखी जा रही है। उर्वरक वितरण में अनियमितता के चलते कलालिया की सहकारी संस्था के दो कर्मचारियों को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।

जिले में किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर सतत निगाह रखी जा रही है। उर्वरक वितरण में अनियमितता बरतने पर बुधवार को सहकारी संस्था कलालिया के सहायक प्रबंधक गोपाल पाटीदार और भृत्य जगदीश बैरागी को निलंबित किया गया। उन पर उर्वरक वितरण में अनियमितता बरतने को लेकर मिली शिकायत के चलते कार्रवाई की गई।

कलेक्टर ने उर्वरक वितरण का कार्य करने वाली सभी समितियों के कर्मचारियों को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि यदि उर्वर वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता बरती गई तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एक दिन पूर्व ही कलेक्टर ने जावरा की तीन दुकानों पर कर्मचारियों को किसान बना कर भेजा था। वहां उर्वरक की ज्यादा राशि वसूलने पर दुकानदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी तरह बुधवार को कलालिया की सहकारी समिति के कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।

]]>
Thu, 25 Nov 2021 00:34:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
जिले में साख समितियों के माध्यम से नकद हो खाद का विक्रय, ओवरड्यू किसानों को भी मिले लाभ& चौटाला https://acntimes.com/Sale-of-fertilizers-in-cash-through-credit-societies https://acntimes.com/Sale-of-fertilizers-in-cash-through-credit-societies एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रबी फसल की बोवनी के लिए जिले के किसानों को बिना परेशानी पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद की आपूर्ति हो। खाद का वितरण साख सहकारी समितियों के माध्यम से नकद किया जाना चाहिए। यह सुविधा ओवरड्यू किसानों को भी मिलनी चाहिए। इससे किसानों को बाजार से ऊंचे भाव में खाद नहीं खरादना पड़ेगी।
यह सुझाव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता अशोक जैन चौटाला ने दिया है। उन्होंने इस संबंध में कलेक्ट्र को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि जिले के ओवरड्यू किसानों तथा छोटे किसानों को भी खाद आसानी से उपलब्ध हो, इसके लिए समिति स्तर पर नकद विक्रय की व्यवस्था करना उचित होगा।
चौटाला ने कहा कि विकासखंड स्तर पर और विपण विक्रय केंद्र बनाकर किसानों को पावती या जरूरी दस्तावेज के आधार पर नकद खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। यह दायरा बढ़ाया जाना चाहिए और साख समिति के स्तर पर भी यह किया जाना चाहिए। चौटाला के अनुसार वर्तमान में जो नकद विक्रय केंद्र हैं वे गांव से काफी दूर होने से किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी देखें... किसान के भेष में यूरिया लेने पहुंचे कर्मचारी, ज्यादा कीमत वसूली तो तीन दुकानदारों के खिलाफ दर्ज करा दी FIR

ओवरड्यू किसानों को ज्यादा दाम में खरादनी पड़ रही खाद, परिवहन का खर्च भी 
चौटाला ने बताया कि जिले के कई गांवों के किसानों से यह सूचना मिल रही है कि समितियों में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। फिर भी ओवरड्यू किसानों को बाजार से महंगे भाव में खरीदना पड़ रही है। उन्हें परिवहन कर गांव ले जाना पड़ता है। इससे उन्हें ज्यादा राशि व्यय करना पड़ रही है। यदि प्रशासन उक्त व्यवस्था करता है तो किसानों को अपने गांव के नजदीकी केंद्रों से नकद खाद उपलब्ध हो जाएगी। इससे वे आसानी से बोवनी कर सकेंगे और आर्थिक नुकसान भी नहीं उठाना पड़ेगा।
]]>
Wed, 24 Nov 2021 20:44:06 +0530 Niraj Kumar Shukla