WWW.ACNTIMES.COM & : धर्म&संस्कृति https://acntimes.com/rss/category/religion-and-society WWW.ACNTIMES.COM & : धर्म&संस्कृति en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA संस्कारों की महिमा ! जो कार्य संस्कार कर सकते हैं, वे सरकार के लिए भी संभव नहीं हैं& प्रमोद बार्छे https://acntimes.com/ratlam-gayatri-parivar-district-coordination-committee-reorganization https://acntimes.com/ratlam-gayatri-parivar-district-coordination-committee-reorganization एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण की जो प्रक्रिया और उद्देश्य समझाया था, उसे जीवन में उतारना अत्यावश्यक है। संस्कारों की शिक्षा पहले परिवार में मिलती है और जो कार्य संस्कार कर सकते हैं, वो सरकार द्वारा भी संभव नहीं है। अतः अपनी संस्कृति और संस्कारों की गौरव गरिमा का भान हम सभी को होना चाहिए।

यह बात गायत्री परिवार के मुख्यालय शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के प्रतिनिधि प्रमोद बार्छे ने रतलाम में संपन्न हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार रतलाम की जिला समन्वय समिति के पुनर्गठन के दौरान कही। आयोजन गायत्री शक्तिपीठ डोंगरेधाम शंकरगढ़ पर शान्तिकुञ्ज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह आयोजन में उभरे संकल्पों को पूर्ण करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के सभी जिलों में गायत्री परिवार की जिला शाखाओं की तहसील एवं जिला समन्वय समितियों का पुनर्गठन कार्यक्रम हो रहा है। इसी तारतम्य में रतलाम में हुए आयोजन में उज्जैन उपजोन समन्वयक प्रभाकर सोनोने, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ समन्वयक विवेक चौधरी उपस्थित रहे। अध्यक्षता गायत्री परिवार ट्रस्ट रतलाम के पातीराम शर्मा ने की।

[also_read ids="1148,2300" title="ये भी पढ़ें"]

परिजन दायित्व बोध के साथ युग निर्माण में दें योगदान- चौधरी

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय समन्वयक विवेक चौधरी ने परिजनों से आग्रह किया कि हर परिजन अपने जिम्मेदारी को समझे और दायित्व बोध के साथ यथासंभव युग निर्माण के विशिष्ट अभियान में अपना योगदान अवश्य दें। उज्जैन उपझोन समन्वयक प्रभाकर सोनोने ने पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सत्संकल्प पाठ के माध्यम से परिजन के समर्पित प्रयासों एवं सेवाओं की विवेचना करते हुए भविष्य की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला।

समिति में इन्हें मिले दायित्व

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ देवपूजन एवं अतिथियों को मंगल तिलक लगाकर किया गया। बाद में सर्वसहमति से 15 सदस्यीय नवीन जिला समन्वय समिति का गठन किया गया। इसमें दामोदर शर्मा (धराड़) को पुनः जिला समन्वयक का दायित्व दिया गया। मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा को पदेन सहसमन्वयक के, डॉ. आई. पी. त्रिवेदी सहसमन्वयक की जिम्मेदारी दी गई। जिले की 9 तहसीलों के प्रतिनिधियों संजय गुप्ता (जावरा), रोहित शर्मा (गोलू), योगेश पाटीदार, राधेश्याम बोड़ाना, कांतिलाल राठौड़, मुकेश परमार, प्रहलाद गेहलोत, निशा धनोतिया, यश देराश्री को विभिन्न अभियानों का दायित्व सौंपा। गोपाल सिंह तोमर तथा महिला मंडल की प्रेमलता साहू एवं ऋतु सैनी का भी जिला समन्वय समिति के सदस्य के रूप में चयन किया गया। सभी प्रतिनिधियों का मंगल तिलक कर अभिनंदन किया गया।

[also_read ids="3551,3710" title="ये भी पढ़ें"]

ये उपस्थित रहे

कार्यक्रम में गायत्री परिवार उज्जैन उपझोन समन्वय समिति सदस्य अर्जुन सिंह चौहान (रतलाम) और मंजुला पालीवाल (रिंगनोद) के अलावा मदनमोहन साहू, लालशंकर पाटीदार, महेश चौहान, सुरेंद्र जोशी, निर्भयराम पाटीदार, सुरेंद्र ठाकुर, कुसुम चौहान, हेमा शर्मा, शशि त्रिवेदी, आशा उपाध्याय, अलकनंदा भावसार आदि सहित रतलाम शहर, ग्रामीण, रावटी बाजना, सैलाना, ताल, जावरा, आलोट, पिपलौदा के गायत्री परिजन भी उपस्थित रहे।

[follow_us]

]]>
Sun, 08 Mar 2026 00:11:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
महत्वपूर्ण सूचना ! सिंधी समाज के कवयित्री सम्मेलन का समय बदला, T&20 विश्वकप के फाइनल मैच के कारण लिया निर्णय https://acntimes.com/ratlam-sindhi-poetess-conference-timing-changed https://acntimes.com/ratlam-sindhi-poetess-conference-timing-changed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय सिंधु सभा की रतलाम इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) को आयोजिक अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का समय बदलने का निर्णय लिया है। समाज ने यह निर्णय इसी दिन होने वाले T-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच के कारण लिया गया है।

[also_read ids="5472,5471" title="ये भी पढ़ें"]

भारतीय सिंधु सभा के विनोद करमचंदानी ने एसीएन टाइम्स को बताया कि 8 मार्च (रविवार) को महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरु नानक भवन, संत कंवरराम सिंधु नगर, बिरियाखेड़ी रोड, रतलाम में होने वाले आयोजन का समय पहले शाम 7.00 बजे से रखा गया था जो कि अब एक घंटे पहले शाम 6.00 बजे ही शुरू हो जाएगा। इसमें देश की प्रतिष्ठित कवयित्रियां काव्यपाठ करेंगे। इस दौरान समाज की सेवाभावी महिलाओं का सम्मान भी होगा।

[follow_us]

बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे मैच

करमचंदानी के अनुसार 8 मार्च को ही अहमदाबाद में क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मैच होने वाला है जिसमें भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगी। सभी समाजजन इस स्पर्धा को लेकर काफी उत्सुक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कवयित्री सम्मेलन के समय में बदलाव किया गया है। करमचंदानी ने बताया कि आयोजन स्थल पर ही बड़ी टीवी स्क्रीन भी लगाई जा रही है। इसमें क्रिकेट के फाइनल मुकाबले का प्रसारण देखा जा सकेगा।

]]>
Sat, 07 Mar 2026 21:06:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
धर्म&संस्कृति ! रतलाम में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने मनाया फाग उत्सव, भजनों और होली गीतों के साथ उड़ा गुलाल https://acntimes.com/ratlam-kanyakubj-brahmin-samaj-celebrated-phag-utsav https://acntimes.com/ratlam-kanyakubj-brahmin-samaj-celebrated-phag-utsav एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री परशुराम कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की रतलाम जिला इकाई ने होली पर्व के उपलक्ष्य में फाग उत्सव मनाया। भक्ति संगीत और होली गीतों ने उत्सव का उल्लास दो गुना कर दिया। समाजजन ने गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने मौजूदा दौर में एकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

श्री परशुराम कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा फाग उत्सव का आयोजन शहर की ऐरावत हिल्स के प्राकृतिक वातावरण में किया गया था। सर्वप्रथम पदाधिकारियों ने आयोजन में सहभागी बने सभी समाजजन का गुलाल लगाकर अभिवादन किया और होली पर्व की बधाई दी। इसके बाद भजन मंडली ने भजनों और होली गीतों की प्रस्तुत दी जिस पर समाज की महिलाएं झूम उठीं जिन पर समाज के सदस्यों द्वारा पुष्पवर्षा की गई।

[follow_us]

कोई झूला झूला तो किसी ने ली सेल्फी

उत्सव को लेकर सदस्यों का उल्लास देखते ही बना। बच्चे जहां झूले झूलते नजर आए तो महिलाओं ने अलग-अलग स्टाइल में फूल की पंखुड़ियां और गुलाल उड़ा कर रीलें बनाईं। सेल्फी का दौर भी खूब चला। वहीं पुरुषों ने इस मौके पर समाजिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया।

[also_read ids="4559,4676,4888,5103" title="ये भी पढ़ें"]

संगठन की एकता पर दिया बल

सभा का आयोजन भी हुआ इसमें गुजराती समाज हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य संजय राज दुबे ने समाज को संगठित करने के लिए पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहाना की। उपस्थित अपेक्षानुरूप नहीं होने पर चिंता जाहिर भी जाहिर की और भविष्य में उतरोत्तर वृद्धि का आह्वान किया।

[follow_us]

समाज अध्यक्ष कौशल किशोर द्विवेदी और महिला इकाई अध्यक्ष रक्षा मिश्रा ने उपस्थितजनों से समाज के अन्य लोगों को भी जोड़ने के लिए कहा। पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला ने भी संबोधित किया। सुनील दुबे ने समाज के आयोजनों के लिए लाउडस्पीकर सेट भेंट करने की घोषणा की।

[also_read ids="5250,5245,5108,4469" title="ये भी पढ़ें"]

संचालन करते हुए डॉ. मुनींद्र दुबे ने समाजन द्वारा धर्मशाला की स्थापना के प्रयास की जानकारी दी। आभार पूर्णिमा तिवारी ने माना।

]]>
Sat, 07 Mar 2026 03:15:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
होली & 2026 : भद्रा और चंद्र ग्रहण में उलझा होलिका दहन और मैत्री भाव का पर्व ! मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया से जाने शुभ मुहूर्त https://acntimes.com/holika-dahan-auspicious-time-and-dhulendi-2026 https://acntimes.com/holika-dahan-auspicious-time-and-dhulendi-2026 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इस बार के होली परिव पर भद्रा के साथ ही खग्रास चंद्र ग्रहण की छाया भी पड़ रही है। ऐसे में होलिका दहन और धुलेंडी मनाने को लेकर दुविधा बढ़ती जा रही है। यदि आप भी दुविधा में हैं तो परेशान न हों, क्योंकि धर्माधिकारी, ज्योतिषी एवं मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया ने इस समस्या का समाधान कर दिया है।

[follow_us]

पं. राजोरिया के अनुसार होली का पर्व हमारे सनातन धर्म का बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। यह समाज को एकत्र करने वाला, एक सूत्र में बांधने वाला और मैत्री भाव प्रकट करने वाला पर्व है। इस बार भद्रा के कारण 2 मार्च 2026 को पूरी रात होलिका दहन नहीं किया जा सकेगा। होलिका दहन भद्रा बीतने के बाद 3 मार्च को प्रातः 5.00 से 6.33 बजे के मध्यम किया जाने का श्रेष्ठ मुहूर्त है।

[also_read ids="4559,4555" title="ये भी पढ़ें"]

पूरे भारवर्ष में रहेगा ग्रहण के सूतक का प्रभाव

पं. राजोरिया ने बताया कि पूर्णिमा 3 मार्च को रात 4.24 बजे तक रहेगी। इसी दौरान भारत वर्ष के पूर्वोत्तर प्रांत के कुछ हिस्सों में और पूर्वोत्तर के अन्य देशों में म्यांमार, रंगून, आस्ट्रेलिया व एशिया के अन्य देशों में खग्रास चंद्रग्रहण दर्शित होगा क्योंकि उस समय वहां चंद्रोदय हो चुका होगा। वहीं हमारे यहां चंद्रोदय रात्रि में 6.44 बजे होगा जिससे किंचित ग्रहण दिखाई देगा। इसके बावजूद ग्रहण और उसके सूतक का प्रभाव पूरे दिन पूरे भारतवर्ष में रहेगा। 3 मार्च को ग्रहण के सूतक में जो भी हमारी मान्यताएं हैं, उनका पालन करें।

[also_read ids="5403,4668" title="ये भी पढ़ें"]

उदयाकालीन प्रतिपदा 4 मार्च को

पं. राजोरिया ने सभी सभी सनातन धर्मावलंबियों से पुनः आग्रह किया है कि होलिका दहन बिल्कुल शुद्ध मुहूर्त प्रातः 5.00 से 6.30 बजे के बीच कर लें। धुलेंडी का पर्व 4 मार्च को ही मनाएं। उदयकालीन प्रतिप्रदा भी 4 मार्च को ही मिलेगी।

]]>
Sun, 01 Mar 2026 23:48:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
सनातनी हुंकार ! अगरजी का मंदिर जैन समाज का नहीं, समाज सनातनियों की सहिष्णुता को कमजोरी ना समझे, सद्भावना खंडित करना ठीक नहीं& अनिल झालानी https://acntimes.com/jain-sanatan-dispute-in-ratlam-sanatan-samaj-reacts https://acntimes.com/jain-sanatan-dispute-in-ratlam-sanatan-samaj-reacts एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगरजी का मंदिर नाम से ख्यात श्री चौमुखा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर हुए आयोजन के बाद उपजे विवाद को लेकर श्री सनातन धर्मसभा एवं श्री महारुद्र यज्ञ समिति ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। धर्मसभा एवं समिति अध्यक्ष अनिल झालानी ने साफ कहा है कि न्यायालय के आदेश के अनुसार यह मंदिर जैन समाज का नहीं है। यह ऐतिहासिक महत्व का होकर पूरे सनातन समाज की आस्था का केंद्र है। अतः जैन समाज सनातन समाज की सहिष्णुता को कमजोरी ना समझे। हम बड़े दिलवाले हैं, संकीर्ण नहीं। इस तरह दो शांतिप्रिय समाजों में सद्भावना खंडित करना अच्छा नहीं।

श्री सनातन धर्मसभा एवं श्री महारुद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष झालानी रविवार को श्री सज्जन क्षत्रिय ब्राह्मण छात्रावास में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत दिनों जैन समाज द्वारा तथ्यों को तोड़-मरोड़कर तथा भड़काऊ भाषा का उपयोग कर एक सामान्य घटना की एक मनगढ़त कहानी बनाकर शांतिप्रिय समाजों में अनावश्यक खाई पैदा करने की दुर्भावना से प्रशासन को ज्ञापन देकर शहरवासियों में भ्रान्ति उत्पन्न की गई। उस संदर्भ में ही सनातन समाज द्वारा रतलाम नगर के नागरिकों के समक्ष स्थिति स्पष्ट कर रहे हैं।

प्रसादी को ‘अभक्ष्य’ बताना निंदनीय

अध्यक्ष ने बताया कि बागड़ों का वास स्थित श्री चैमुखा महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष अनुसार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अभिषेक, पूजन, आरती के पश्चात परम्परानुरूप प्रसादी वितरण किया गया। प्रसादी के लिए कुछ विघ्नसंतोषियों द्वारा ‘अभक्ष्य’ शब्द का उपयोग किया गया, वह सरासर गलत एवं निंदनीय है। भोलेनाथ की प्रसादी थी जिसमें कलाकंद एवं आलू की चिप्स का उपयोग हुआ। यह उपवास में भी फरियाली के रूप में उपयोग करते हैं। छप्पन भोग में भी आलू का प्रयोग शास्त्र अनुसार होता है। मंदिर मे स्थापित जैन देवी-देवता की तरफ प्रसादी नहीं बांटी गई तथा पूर्ण अनुशासन के साथ उस तरफ न तो कोई गया और न ही किसी मूर्ति आदि से छेड़छाड़ ही की गई। यह मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं देखा। आयोजकों ने चैमुखा महादेव जो हमारे आदि देव हैं, उस तरफ ही प्रसादी बांटी।

महादेव के आयोजन के खिलाफ ज्ञापन देना दुर्भाग्यपूर्ण

धर्मसभा और समिति पदाधिकारियों ने जैन समाज के प्रबुद्धजन से निवेदन किया है कि आप सनातन धर्म के ही अंग हैं, आपकी पूजा प्रणाली भिन्न हो सकती है। हम सनातनधर्मी विश्व कल्याण की कामना करते हैं। हम वासुधैव कुटुंबकम की अवधारणा और सर्वे भवंतु सुखिनः सिद्धांत वाले हैं। हमारी सोच संकीर्ण नहीं है। हमारे देवस्थान न्यास जैसे श्री गढ़ कैलाश मंदिर आदि मंदिरों में अशोक चैटाला, अमित कटारिया आदि संरक्षक व ट्रस्टी हैं जो कि जैन हैं। फिर भी वे महादेव के आयोजन के खिलाफ ज्ञापन देने प्रशासन के पास गए जो दुर्भाग्य का विषय है। यही लोग हर साल श्री गढ़ कैलाश मंदिर में आलू की चिप्स और साबूदाना-आलू की खिचड़ी प्रसाद में भी बाटते हैं। अतः इन लोगों को स्पष्ट करना चाहिए कि यहां चैमुखा महादेव में उन्हें क्या आपत्ति है। झालानी सहित पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में वास्तविकता यह है कि एक दिन पहले ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र खाबिया अपने अन्य पदाधिकारी को खरी-खोटी सुना रहे थे। उन्हीं ने अपने आपसी विवाद को इस तरफ मोड़कर जैन-सनातन समरसता तथा सद्भाव को बिगड़ने का कार्य किया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए वीडियो की भाषा से भी यह प्रमाणित होता है।

पूर्व में भी हो चुका है विवाद... यह वीडियो देखें

1997 में दायर हुआ था सिविल वाद

धर्मसभा अध्यक्ष अध्यक्ष ने बताया कि पहले किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। इसकी शुरुआत 1954 में उस समज हुई जब यहां स्थित शिवलिंग को बाहर निकाल दिया गया था। मंदिर शासन का है। मंदिर के स्वामित्व का मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। अध्यक्ष ने बताया कि द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय रतलाम में सिविल वाद क्रमांक 2-ए/1997 दायर हुआ था। वाद श्री ऋषभदेव केशरीमल जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक देवसुर तपोगच्छ श्री संघ माणक चौक रतलाम की ओर से अध्यक्ष शांतिलाल पिता चम्पालाल एवं सचिव शांतिलाल पिता रामलाल मेहता द्वारा दायर किया गया था। इसमें मध्यप्रदेश शासन (कलेक्टर रतलाम), गृह सचिव मप्र शासन मंत्रालय भोपाल, तहसीलदार रतलाम, माफी ऑफिसर द्वारा राजस्व आयुक्त कार्यालय कोठी उज्जैन मप्र को प्रतिवादी बनाया था।

न्यायालय ने अपने आदेश में यह किया था स्पष्ट

उक्त वाद के संबंध में 24 जुलाई 2007 को तत्कालीन द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश राजीव भटजीवाले ने फैसला दिया था जिसमें स्पष्ट किया था कि श्री शांतिनाथ जैन मंदिर जिसे अगरजी का मंदिर भी कहते हैं मूर्ति पूजक जैन समाज का जैन देवालय होना प्रमाणित नहीं है। जैन समाज प्रतिवादीगण से इस देवालय का आधिपत्य एवं नियंत्रण प्राप्त करने का भी अधिकारी नहीं होना पाया जाता है। अतः वादी का वाद सव्यय निरस्त किया जाता है। जैन समाज ने इस निर्णय को चुनौती दे रखी है। मामले में सनातन समाज भी इंटरविनर है। उच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार दोनों धर्म के अनुयायी यहां अपने-अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना करने लिए स्वतंत्र हैं।

महावीर सिर्फ जैन समाज की बपौती नहीं, सभी के पूजनीय

पदाधिकारियों ने कहा कि श्री ऋषभदेव जी हमारे शास्त्रों में तीर्थंकर हैं। हम बुद्ध को भी भगवान मानते हैं। नानक भी हमारें हैं। महावीर भगवान अकेले जैन समाज की बपौती नहीं है, सभी सनातनियों के लिए पूजनीय देव है। हर धर्म का आदर करना सनातनियों का मूल उद्देश्य है। आज समय हिंदू धर्म को बचाने का है। यह तभी हो सकता है जब सनातन धर्म बचेगा। आपस में द्वेष भावना रखेंगे तो हिंदू धर्म की रक्षा कैसे होगी। सद्भावना नहीं बिगड़े इसी उद्देश्य से सनातन समाज धार्मिक आस्थाओं को पहुंच रही ठेस के बावजूद संयम बरत रहा है। अतः आपसी मनमुटाव दूर कर अपनी राजनीतिक महात्वाकांक्षा धर्म के बीच में नहीं लाएं। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मामले को अनावश्यक तूल दिया जाता है तो सनातन समाज भी न्यायालयीन प्रक्रिया में ऊपर (सुप्रीम कोर्ट) तक जाने से पीछे नहीं हटेगा।

यह भी देखें... पते की बात ! रतलाम के जैन-सनातनी, मत करो तनातनी, यह हमारी संस्कृति और परंपरा नहीं है

ये रहे उपस्थित

पत्रकार वार्ता में स्वामी 1008 श्री देवस्वरूपानन्द जी, श्री सुजानन्द जी महाराज, पं. संजय शिवशंकर दवे, श्री सनातन धर्मसभा एवं श्री महारूद्र यज्ञ समिति उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा, महामंत्री नवनीत सोनी, वरिष्ठ सदस्य रमेश व्यास, अधिवक्ता बालूलाल त्रिपाठी, पं. हरीश चतुर्वेदी पं. संजय ओझा, राजेश दवे, पं. रामचंद्र शर्मा, बंसीलाल शर्मा, बृजेन्द्र मेहता, कैलाश झालानी, जनक नागल, जुगल पंड्या, नीलेश सोनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 22 Feb 2026 22:23:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
पते की बात ! रतलाम के जैन&सनातनी, मत करो तनातनी, यह हमारी संस्कृति और परंपरा नहीं है https://acntimes.com/jain-sanatani-dispute-in-ratlam https://acntimes.com/jain-sanatani-dispute-in-ratlam मुकेश पुरी गोस्वामी की फेसबुक वॉल से

रतलाम की पहचान केवल उसकी भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि यहां के लोगों के दिलों से होती है। यह शहर आपसी सौहार्द और धार्मिक सहअस्तित्व का जीवंत उदाहरण रहा है। ऐसे में अगरजी के मंदिर को लेकर जैन और सनातन परंपराओं के बीच पहले भी और अब भी तनातनी की बातें न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बल्कि हमारी साझा संस्कृति के मूल भाव के भी विपरीत हैं।

कोई भी धार्मिक स्थल ईश्वर से जुड़ने का माध्यम होते हैं, अधिकार की लड़ाई का अखाड़ा नहीं। अगरजी का मंदिर भी इसी भावना का प्रतीक है। यह किसी एक पंथ, एक विचारधारा या एक वर्ग की बपौती नहीं, बल्कि उन सभी का है जो श्रद्धा, विश्वास और सद्भाव लेकर आते हैं। जैन हों या सनातनी दोनों ही अहिंसा, करुणा, संयम और सत्य जैसे मूल्यों को अपने धर्म का आधार मानते हैं। फिर भेद कैसा?

इतिहास गवाह है कि रतलाम में विभिन्न धर्मों और समुदायों ने मिलकर एक-दूसरे की आस्थाओं का सम्मान किया है। त्योहारों में सहभागिता, संकट के समय एक-दूसरे का साथ और सामाजिक कार्यों में साझेदारी की है।

अगरजी के मंदिर को लेकर विवाद की कोई भी कोशिश इस परंपरा को कमजोर करती है और समाज में अनावश्यक विभाजन पैदा करती है।

यह समझना ज़रूरी है कि ईश्वर किसी एक नाम, एक रूप या एक मत तक सीमित नहीं है। भक्त की भावना, उसका आचरण और उसका बड़ा दिल ही असली पूजा है। जब हम मंदिर को "मेरा" और "तेरा" में बाँटते हैं, तब हम स्वयं उस ईश्वरीय भाव से दूर हो जाते हैं, जिसके लिए मंदिर बनाए जाते हैं।

आज ज़रूरत है संयम, संवाद और समझदारी की। सोशल मीडिया की अफ़वाहों, भावनात्मक उकसावों और संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर हमें यह सोचना होगा कि हम आने वाली पीढ़ियों को क्या विरासत देना चाहते हैं। टकराव की या सद्भाव की? अगरजी का मंदिर प्रेम, शांति और एकता का केंद्र बने, यही रतलाम की आत्मा के अनुरूप है।

बड़ा दिल दिखाइए। यह मंदिर, जैन का भी है, सनातनी का भी, और हर उस इंसान का है जो ईश्वर को मानता है। आखिरकार, हम सब उसी परमात्मा की संतान हैं। आओ सब मिलकर एक जाजम पर बैठे, समाधान ढूंढे, विवाद का अंत करें।

(मुकेश पुरी गोस्वामी वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं।)

]]>
Sun, 22 Feb 2026 10:28:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा का अनावरण और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान आज, कुरीतियों पर रोक लगाने का निर्णय भी लेगी पूज्य सिंधी पंचायत https://acntimes.com/ratlam-hemu-kalani-statue-unveiled-today-seniors-honored https://acntimes.com/ratlam-hemu-kalani-statue-unveiled-today-seniors-honored एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पूज्य सिंधी पंचायत और भारतीय सिंधु सभा के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 को अमर बलिदानी शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा। इस मौके पर समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को खत्म करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे।

यह जानकारी पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष राधाकिशन सतवानी ने पत्रकार वार्ता में दी। इस दौरान सचिव हाशु कल्याणी, कोषाध्यक्ष कमलेश दवानी के साथ ही अनीता पाहुजा और नीता आसरानी भी मौजूद रहीं। पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह संत कंवरराम सिंधु नगर (विरियाखेड़ी) स्थित गुरु नानक भवन में दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि मप्र शासन के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप और इंदौर सांसद शंकर लालवानी होंगे। विशेष अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे। अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष सतवानी करेंगे। समारोह में समाज के 50 से अधिक अतिवरिष्ठजन का सम्मान किया जाएगा।

200 किमी दायरे की पंचायतें होंगी शामिल

पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में रतलाम व आसपास के 200 किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहरों की पंचायतों का मिलन समारोह और संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। इसमें रतलाम, नागदा, बांसवाड़ा, नीमच, खाचरौद सहित करीब 15 स्थानों की पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इन कुरीतियों पर रोक पर होगी चर्चा

पदाधिकारियों ने बताया का समाज में प्रिवेडिंग शूट की परंपरा तेजी से बढ़ रही है जो सामाजिक ताने-बाने को देखते हुए उचित नहीं है। इसके साथ ही शादियों और अन्य समारोह में सिर्फ दिखावे के लिए काफी खर्च होता है। शादी में दूल्हे को घोड़े से नहीं उतरने देने और वधू पक्ष पर भारी-भरकम नेग देने जैसी परंपराएं भी चल रही हैं जिससे आर्थिक भार पड़ता है। यही स्थिति मृत्युभोज के कारण भी होती है। अतः संगोष्ठी और मिलन समारोह के दौरान ऐसी अनावश्यक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। समाज की बेहतरी के लिए और क्या-क्या किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा होगी।

]]>
Sat, 21 Feb 2026 23:53:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
सम्मान साफा रैली ! सिर पर केसरिया साफा, हाथों में ध्वज और ओठों पर ‘श्रीराम’ और ‘महादेव’ के जयकारे, दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकली रैली ने 3 घंटे में तय की 4 किमी दूरी https://acntimes.com/ratlam-samman-safa-rally-organized https://acntimes.com/ratlam-samman-safa-rally-organized एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में जवाहर व्यायामशाला परिवार (अम्बर) ग्रुप द्वारा सम्मान साफा रैली निकाली गई। दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में निकली रैली ने 4 किमी की दूरी 3 घंटे में तय की। इसमें हजारों की संख्या में युवा केसरिया साफा बांधकर मोटरसाइकिल पर चल रहे थे। रैली में मातृ शक्ति भी उत्साह के साथ शामिल हुई। इस विशेष आयोजन के लिए राजस्थान के जोधपुर और पाली से लगभग 5000 साफे मंगवाए गए थे।

जवाहर व्यायाम शाला के सूरज पहलवान ने बताया कि 15 वर्षों से सम्मान साफा रैली का आयोजन महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शुरुआत में लगभग 150 लोग जुड़े थे। धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता गया और आज लगभग 5 हजार लोग इससे जुड़ गए हैं। इस आयोजन का उद्देश्य सनातन परंपरा व संस्कृति की जानकारी छोटे-छोटे हिस्से तक पहुंचना चाहिए। साफा हमारे पहनावे का अभिन्न अंग है। साफे का सम्मान भी है और जिस व्यक्ति को साफा पहनाया जाता है उसका भी सम्मान है।

30 उस्ताद 2 घंटे तक बांधते रहे साफे

जवाहर व्यायामशाला परिसर में युवाओं को साफे बांधने की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई थी। साफे बांधने के लिए शहर के आसपास क्षेत्र के 30 उस्तादों को आमंत्रित किया गया था। इससे दोपहर 12 बजे सम्मान रैली प्रारंभ हो सकी। यह सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होते हुए श्री गढ़ कैलाश मंदिर पहुंची। यहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक किया गया और महाआरती कर प्रसाद वितरित की गई। रैली का शहर में जगह-जगह मंच के माध्यम से अनेक सामाजिक संगठनों, संस्थाओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

ये हुए शामिल

सम्मान साफा वाहन रैली का नेतृत्व जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान ने किया। इसमें जगदीश पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सूरज पहलवान, अश्विन जायसवाल, अंबर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक जाट पहलवान, गौरव पहलवान, अमन पहलवान, सत्यदेव मलिक पहलवान, राजेश दवे, संजय दवे, प्रवीण सोनी, विप्लव जैन सहित बड़ी हजारों संख्या में युवा शामिल रहे।

]]>
Sat, 14 Feb 2026 23:39:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
धर्म संस्कृति : महाशिवरात्रि पर 14 फरवरी को निकलेगी भव्य 'सम्मान साफा वाहन रैली', दौलत पहलवान करेंगे नेतृत्व, भक्तों को 20 से अधिक उस्ताद बांधेंगे साफा https://acntimes.com/safa-samman-rally-in-ratlam-on-february-14 https://acntimes.com/safa-samman-rally-in-ratlam-on-february-14 एसीएन टाइम्स @ ​रतलाम । महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जवाहर व्यायामशाला परिवार (अम्बर ग्रुप) द्वारा 14 फरवरी (शनिवार), 2026 को विशाल 'सम्मान साफा (वाहन) रैली' निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व दौलत जाट ‘पहलवान’ करेंगे। रैली में हजारों की संख्या में युवा पारंपरिक साफा पहनकर शिरकत करेंगे।

​आयोजन की शुरुआत शनिवार प्रातः 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से होगी। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक अनुभवी साफा बांधने वाले उस्ताद मौजूद रहेंगे, जो कार्यक्रम स्थल पर ही युवाओं के सिर पर पारंपरिक साफा सजाएंगे।

​इन मार्गों से गुजरेगी रैली

​व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर यह वाहन रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेगी। रैली ​सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, ​धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट से होकर ​रैली का समापन प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर होगा। यहां भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक और महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसादी का वितरण होगा।

​युवाओं और धर्मप्रेमी जनता से अपील

​जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान, सूरज पहलवान, अम्बर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान एवं अमन पहलवान ने शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने इष्टमित्रों सहित बड़ी संख्या में इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं और रैली को सफल बनाएं।

]]>
Fri, 13 Feb 2026 19:46:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
संस्कार ! सैकड़ों नन्हे हाथों ने किया माता&पिता का पूजन, मिला 'आयुष्मान भव' का आशीर्वाद, मुख्य आयोजन महाशिवरात्रि को मांगल्यय मंदिर में https://acntimes.com/worship-of-parents-is-being-done-in-ratlam https://acntimes.com/worship-of-parents-is-being-done-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माता-पिता पूजन भारतीय संस्कृति की आत्मा है। वर्तमान समय में सामाजिक संतुलन, पारिवारिक सौहार्द और मानवीय संवेदनाओं को जीवित रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। माता-पिता का सम्मान ही वास्तव में मानवता का सम्मान है। इसी पुनीत भाव को लेकर युवा सेवा संघ द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित माता पिता पूजन में बड़ी संख्या में हर उम्र और वर्ग के नागरिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। जिला स्तरीय माता-पिता पूजन दिवस उत्सव मांगल्य मन्दिर में महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को मनाया जाएगा।

संघ अध्यक्ष रूपेश साल्वी ने बताया कि प्रतिवर्ष 14 फरवरी को माता पिता पूजन दिवस मनाया जाता है। इसके चलते शहर की शैक्षणिक संस्थाओं अर्पित कॉन्वेंट स्कूल नयागांव एवं पैराडाइज कॉन्वेंट स्कूल बापू आसाराम नगर में कार्य्रकम आयोजित किए गए। आयोजनों में विधार्थियों ने अपने माता पिता का विधि विधान के साथ पूजन किया। अन्य समुदाय के अभिभावकों का भी उनके बच्चों ने वैदिक संस्कृति के अनुसार पूजन किया। शहर एवं ग्रामीण अंचल की शैक्षणिक संस्थाओं में भी अनूठे आयोजन हो रहे हैं। इनमें श्री अम्बे माता मन्दिर शास्त्री नगर उधान में समिति द्वारा आयोजित माता पिता पूजन में वार्ड पार्षद शामिल हुईं। डोंगरा नगर स्थित मन्दिर में पार्षद शामिल हुए। बिल्केश्वर महादेव मन्दिर राजबाग, रिद्धि सिद्धि एवेन्यू एवं तिरुपति अगर में भी कार्यक्रम हुए।

सम्मान और आज्ञापालन

शास्त्रीनगर में हुए आयोजन में पार्षद ने कहा कि माता-पिता का आदर करना, उनकी बात ध्यान से सुनना और यथासंभव उनके सुझावों का पालन करना पुत्र का प्रथम कर्तव्य है। विनम्र व्यवहार और मधुर वाणी से किया गया सम्मान उनके मन को सबसे अधिक संतोष देता है। इसी प्रकार डोंगरानगर में हुए आयोजन में वहां के पार्षद ने कहा कि ईमानदारी, परिश्रम, करुणा और अनुशासन जैसे संस्कार जो माता-पिता ने दिए हैं, उन्हें जीवन में अपनाकर पुत्र न केवल उनका मान बढ़ाता है, बल्कि उनके त्याग को सार्थक भी करता है। ऐसे कार्य करना जिनसे माता-पिता का नाम सम्मान के साथ लिया जाए—यह भी उनके त्याग का ऋण चुकाने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।

भाव विव्हल कर देने वाला प्रसंग

इन सभी स्थानों पर छोटे बच्चों से लेकर बड़ों ने अपने-अपने माता पिता का पूजन कर आशीर्वाद लिया। यहां उस समय बड़ा ही भाव विव्हल कर देने वाला दृश्य उपस्थित हो गया जब संतानें माता पिता को चंदन लगाकर, फूल अर्पित कर, आरती उतार रहीं थी। तब यह केवल एक कर्मकांड नहीं रहा, बल्कि जीवन भर के ऋण को स्वीकार करने का क्षण बन गया। माँ के त्याग, पिता के परिश्रम और उनके अनगिनत जागरण की स्मृतियाँ उस क्षण सजीव हो उठीं। वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं और ऐसा लग रहा था जैसे प्रेम का अमृत बह रहा हो। पूजन और परिक्रमा के बाद माता-पिता संतान को जैसे ही गले लगाया तो वह आलिंगन केवल स्नेह नहीं, बल्कि आशीर्वाद, सुरक्षा और अनंत विश्वास का प्रतीक बन गया। उस क्षण शब्द छोटे पड़ गए, भावनाएं ही संवाद बन गईं। आत्मीयता और वात्सल्य से परिपूर्ण इस प्रसंग ने समाज को यह सन्देश दिया कि माता पिता के चरणों में झुकना वास्तव में अपने संस्कारों और मानवता को प्रणाम करना है।

मुख्य उत्सव 15 फरवरी को

मांगल्य मन्दिर के महावीर भाई ने बताया कि जिला स्तरीय माता-पिता पूजन दिवस उत्सव मांगल्य मन्दिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को मनाया जाएगा। कार्यकम में ही पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन एवं जागरण भी रखा गया है।

]]>
Thu, 12 Feb 2026 13:09:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
सद्गुरु श्री गजानन महाराज (शेगांव वाले) का 148वां प्रगटोत्सव मनाया, श्री गजानन विजय ग्रंथ का पारायण हुआ, स्वर साधना की https://acntimes.com/148th-birth-anniversary-of-shri-gajanan-maharaj-was-celebrated https://acntimes.com/148th-birth-anniversary-of-shri-gajanan-maharaj-was-celebrated एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सद्गुरु श्री गजानन महाराज (शेगांव वाले) का 148वां प्रगटोत्सव उत्साह के साथ स्टेशन रोड स्थित श्री महाराष्ट्र समाज भवन में मनाया गया। यहाँ सुबह से शाम  तक श्री गजानन विजय ग्रंथ का पारायण हुआ। इस मौके पर भजनों की प्रस्तुति भी हुई।

प्रगटोत्सव के दौरान श्री गजानन विजय ग्रंथ के पारायण के पश्चात आराधना भजनी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति माधुरी सोहनी, वंदना जलगांवकर, सीमा बोरकर, जयश्री भट्ट, आसावरी मोघे, मृदुला करंदीकर, मीना मुले, वैशाली बोरगांवकर, माया महेश, शुभदा बर्वे, सीमा वाफगांवकर, मेधा सरवटे, मीनाक्षी पुरंदरे, संगीता जैन, सुलभा कुलकर्णी, सुनीता लोणकर, तरुणा जोशी, भाग्यश्री ढमढेरे ने प्रस्तुत कर स्वरसाधना की।

भंडारा भी हुआ

प्रगटोत्सव के मौके पर अनुयायियों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। आयोजन में महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष मिलिंद करंदीकर, सचिव अरविंद डबीर, कोषाध्यक्ष मनीष जोशी, नितिन बोरगांवकर, वीरेंद्र वाफ़गांवकर, नितिन तारे, सुनील महेश, प्रवीण पन्हालकर, किशोर जोशी, राजेश गडकरी, संजीव बोरकर, राकेश पोरवाल एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

]]>
Mon, 09 Feb 2026 21:25:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
संत दर्शन ! संत श्री नर्मदानंद बापजी की तीसरी नर्मदा परिक्रमा पूरी कर बदनावर पहुंचे, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दर्शन&वंदन कर स्वागत किया https://acntimes.com/minister-chaitanya-kashyap-paid-his-respects-to-sant-narmadanandji https://acntimes.com/minister-chaitanya-kashyap-paid-his-respects-to-sant-narmadanandji नगर परिषद की मांग पर संतश्री की उपस्थित में मंत्री ने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से शव वाहन भेंट करने की घोषणा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्रीश्री 1008 श्री नर्मदानंद बापजी तीसरी नर्मदा परिक्रमा पूरी कर रतलाम की ओर आते समय वे बदनावर में रुके। इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने उनके दर्शन-वंदन कर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने शव वाहन की आवश्कता जताई तो काश्यप ने संतश्री की उपस्थिति में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से भेंट करने की घोषणा की।

मंत्री काश्यप द्वारा शव वाहन भेंट करने की स्वीकृति दिए जाने से बदनावर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों की परेशानियां खत्म होंगी। वर्तमान में अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो नए वाहन के आने से नहीं होगी। इसका संचालन नगर परिषद् द्वारा किया जाएगा, जोकि पूर्ण रूप से निःशुल्क होगा।

नगर परिषद अध्यक्ष ने रखी मांग

दरअसल, नगर परिषद के पास उपलब्ध वाहन जर्जर हो चुका है। ऐसे में संतश्री की उपस्थिति में मंत्री काश्यप के आगमन पर नगर परिषद अध्यक्ष ने मांग रखी। उनकी मांग पूरी होने पर उपस्थितजनों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने मंत्री काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता शेखर यादव, आयोजक परिवार के बाबूलाल चौधरी, सीमा राजेश चौधरी ने मंत्री काश्यप का स्वागत किया।

]]>
Sun, 01 Feb 2026 22:24:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
धर्म&संस्कृति : भक्ति की विजय के साथ 5 दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का हुआ विश्राम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल और मंत्री काश्यप हुए शामिल https://acntimes.com/ratlam-nani-bai-ka-mayra-katha-concluded https://acntimes.com/ratlam-nani-bai-ka-mayra-katha-concluded एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कस्तूरबा नगर स्थित बगीचे में मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल द्वारा आयोजित 5 दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का विश्राम शनिवार को हो गया। भक्ति, श्रद्धा और उल्लास पूर्ण वातावरण में हुए आयोजन में कथावाचक पं. अनिरुद्ध मुरारी ने नानी बाई की अडिग भक्ति, प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा और सामाजिक समरसता का भावपूर्ण संदेश दिया। विश्रम दिवस पर आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी शामिल हुए।

विश्राम दिवस के अवसर पर सुबह विधिवत पोथी पूजन किया गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन, कलचुरी कलाल एकता संगठन, कस्तूरबा नगर गरबा समिति, श्री विनायक भक्ति भंडार, मां अंबे गरबा समिति, मनीष नगर समिति, श्रीमाली ब्राह्मण समाज, राठौड़ तेली समाज सहित नगर के विभिन्न समाजों, धार्मिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पोथी पूजन कर कथा की सफलता की कामना की। आयोजक नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा भाजपा नेता मनोज शर्मा ने अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल और मंत्री काश्यप का सम्मान किया।

धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को संस्कार मिलते हैं- खंडेलवाल

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने इस मौके पर कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे नई पीढ़ी में धर्म, संस्कृति और संस्कारों के प्रति रुचि एवं ज्ञान बना रहे। खंडेलवाल ने कथावाचक पं. मुरारी को पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा कि मनीषा एवं मनोज शर्मा सदैव धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। इनके प्रयासों से वार्ड में उत्साह, उमंग और सामाजिक सक्रियता बनी रहती है।

भक्ति की विजय का भावपूर्ण संदेश

कथावाचक पं. अनिरुद्ध मुरारी ने पंचम दिवस की कथा में बताया कि नानी बाई के मायरे की कथा केवल पारिवारिक प्रसंग नहीं, बल्कि सच्ची भक्ति, विश्वास और विनम्रता की विजय की कथा है। जब समाज ने नानी बाई को ठुकराया, तब भगवान श्रीकृष्ण स्वयं आगे आकर भक्त की लाज रखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अहंकार मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है, जबकि भक्ति उसे ईश्वर से जोड़ती है। नानी बाई की अटूट भक्ति यह सिद्ध करती है कि प्रभु अपने भक्त को कभी निराश नहीं करते।

भजनों से भक्तिमय हुआ पंडाल

कथा के दौरान प्रस्तुत सुमधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन पर महिलाओं एवं पुरुषों ने भक्ति भाव से नृत्य किया। पूरा पांडाल “जय श्रीकृष्ण” एवं “नानी बाई की जय” के से गूंज उठा। समापन पर भव्य सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजन समिति एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आरती संघ के पदाधिकारी द्वारा की गई। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण एवं नानी बाई के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। प्रसाद का वितरण किया गया।

आयोजकों ने जताया आभार

विश्राम दिवस पर आयोजक मनीषा शर्मा एवं श्री मनोज शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाजों और धर्मप्रेमी नागरिकों के सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो सका। शर्मा दंपती ने कहा कि नानी बाई के मायरे की कथा ने समाज में भक्ति, समरसता और संस्कारों को सुदृढ़ किया है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

]]>
Sun, 11 Jan 2026 10:15:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
धर्म&संस्कृति ! मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल की नानी बाई का मायरा कथा 6 जनवरी से, पहले दिन श्री राम मंदिर से निकलेगी पोथी यात्रा https://acntimes.com/nani-bai-ka-mayra-katha-will-be-narrated-from-january-6th https://acntimes.com/nani-bai-ka-mayra-katha-will-be-narrated-from-january-6th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कस्तूरबा नगर गली नंबर 6 स्थित गरबा ग्राउंड में 6 से 10 जनवरी 2026 तक नानी बाई का मायरा कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा है। यह अनुष्ठान मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल द्वारा कराया जा रहा है।

कथा के पहले दिन 6 जनवरी को सुबह 11 बजे श्री राम मंदिर से भव्य पोथी यात्रा निकाली जाएगी। यह नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल गरबा ग्राउंड पहुंचेगी। पोथी स्थापना के पश्चात कथा का शुभारंभ होगा। संगीतमय धार्मिक आयोजन में प्रख्यात कथावाचक पंडित अनिरुद्ध मुरारी द्वारा भक्त नरसी मेहता की भक्ति पर आधारित नानी बाई का मायरा कथा का सजीव व भावपूर्ण रसपान कराएंगे।

यहां देखें रतलाम नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की अपील

कथा के दौरान वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियों का मनोहारी चित्रण भी प्रस्तुत किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे से होगी। कार्यक्रम संयोजक मनीषा मनोज शर्मा ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा व पोथी यात्रा का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

]]>
Mon, 05 Jan 2026 23:43:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
350वां शहादत वर्ष ! ‘तेग बहादुर के चलत भयो जगत को शोक, है है है सब जग भयो, जै जै जै सुरलोक…’ से गूंजा खालसा सभागृह https://acntimes.com/shri-guru-tegh-bahadur-martyrdomyear https://acntimes.com/shri-guru-tegh-bahadur-martyrdomyear एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मानवता रक्षक सृष्टि की चादर गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष के उपलक्ष में कीर्तन दरबार का आयोजन श्री गुरु तेग बह्दुर अकादमी के खालसा सभा गृह में हुआ। इसमें पंथ प्रसिद्ध कीर्तनिया जात्था जसकरण पटियाला वाले एवं साथियों ने संगत को गुरबाणी गायन से जोड़ा।

आयोजन पंजाबी साहित्य अकादमी और श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। कीर्तन के दौरान जसबीर सिंह राणा ने कथा के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को संगत के समक्ष प्रस्तुत किया। ज्ञानी मानसिंह एवं ज्ञानी हंसराज सिंह ने भी गुरु शब्दों का गायन किया।

पंजाबी साहित्य अकादमी के निर्देशक इंद्रजीत सिंह खनूजा, सहायक निर्देशक दीपक गुप्ता तथा क्षेत्रीय समन्वय संयोजक कवलजीत सिंह गांधी भी उपस्थित रहे। उन्होंने संगत को संबोधित किया। अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग ने संगत को आगे भी इसी तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में जुड़े रहने का आग्रह किया। इस मौके पर समाज की नमनदीप कौर टुटेजा को मेधावी छात्रा के रूप में संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

इन्होंने व्यक्त की श्रद्धा

आयोजन में गुरु सिंह सभा अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास दरबार से कश्मीर सिंह एवं गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के सचिव अजीत छाबड़ा, सह सचिव हरजीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यसमिति सदस्य सतपाल सिंह, गगनदीप सिंह, गुरंविदर सिंह, सदस्य गुरमीत सिंह, बलजीत सिंह, जसपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे और श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत पर श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट अमृतवाणी टेलीविजन पर मलकीत सिंह एवं साथी के ने किया। समापन पर लंगर हुआ।

]]>
Sun, 23 Nov 2025 21:21:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
संत आगमन ! आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मुंबई निवास पर हुआ मंगल आगमन https://acntimes.com/sri-nityasen-surishwar-chetanya-kashyap-mumbai https://acntimes.com/sri-nityasen-surishwar-chetanya-kashyap-mumbai एसीएन टाइम्स @ मुंबई । पुण्य सम्राट आचार्य श्री जयंतसेन सूरीश्वर जी महाराज साहब के पट्टधर एवं वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज साहेब मध्य प्रदेश शासन के MSME मंत्री चेतन्य काश्यप के वर्ली सीफ़ेस स्थित निवास स्थल पर पावन पगलिये करने पधारे।

आचार्यश्री, सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप संग वर्ली सीफ़ेस पर विहार करते हुए पहुंचे, जहाँ मंत्री काश्यप एवं परिवार ने गुरुदेव का ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि के साथ हार्दिक स्वागत किया। माता तेजकुंवर काश्यप, नीता, पूर्वी, अमी एवं बालक सारांश ने परंपरानुसार गहुली कर गुरुदेव का अभिनंदन किया। तत्पश्चात, निवास में गुरुदेव द्वारा पगलिये संपन्न हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गुरुभक्त उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सामूहिक गुरुवंदन के साथ कार्यक्रम हुआ। इसके उपरांत परिवार के सुपुत्र मास्टर सारांश काश्यप ने तबले पर संगत करते हुए संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप के साथ “गुरुवर तुमको प्रणाम” भक्ति-गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी। इससे सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

इसके बाद थराद मुंबई संघ के अध्यक्ष रमेशभाई धरु तथा कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने उपस्थित भक्तों को संबोधित किया। मुनिवर विद्वतरत्न जी एवं निपुणरत्न जी महाराज साहब ने मंगल आशीर्वचन प्रदान किए। आचार्यश्री ने मांगलिक फरमा और सभी साधर्मिकों को आशीर्वाद प्रदान किया। साधर्मिक भक्ति का लाभ दिलाते हुए सभी आगंतुक श्रावक-श्राविकाओं के लिए नवकारसी एवं स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी किया गया।

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री लोढ़ा ने भी किए दर्शन

दोपहर में आचार्यश्री की गोचरी के पश्चात महाराष्ट्र सरकार में कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी गुरुदेव के दर्शनार्थ पधारे एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री लोढ़ा एवं काश्यप ने समाज की प्रगति एवं कल्याण के विषय पर आचार्यश्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूरे दिन काश्यप परिवार के रिश्तेदारों, ईष्टमित्रों, संघ के वरिष्ठजन एवं प्रमुख समाजसेवियों ने गुरुदेव के दर्शन-वंदन का लाभ लिया। संध्या में गुरुदेव ने परिवार को वाक्षक्षेप कर मांगलिक सुनाया, तत्पश्चात वर्ली स्थित निवास से विहार किया।

]]>
Mon, 17 Nov 2025 23:01:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के गरबा रास में मच गया बवाल, जानिए& किसने क्यों रुकवाया आयोजन https://acntimes.com/ratlam-couple-garba-commotion https://acntimes.com/ratlam-couple-garba-commotion एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के जलसा गार्डन में आयोजित गरबा रास नाइट में सोमवार रात को हंगामा मच गया। यहां हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पहुंच कर फिल्मी गीतो पर हो रहे कपल गरबा रास को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि गरबा आराधना के लिए होता है न कि मनोरंजन के लिए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बिना अनुमति आयोजन होने से म्यूजिक सिस्टम आदि जब्त कर लिया।

जलसा गार्डन में गरबा रास नाइट का आयोजन चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह के तहत किया गया था। इसकी जानकारी लगने पर हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर आपत्ति जताई। पदाधिकारियों में जगदीश पाटीदार, कमलेश ग्वालियर, कुलदीप महेश्वरी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। उन्होंने फिल्मी गीतों पर कपल गरबा करने पर नाराजगी जताई।

मंच के पदाधिकारियों का कहना था कि गरबा भक्ति-आरधना का पर्व है न कि मनोरंजन की डांस नाइट का। अगर कोई संस्था सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती है तो उसे “कल्चरल नाइट” या “डांस ईवनिंग” के रूप में किया जाना चाहिए। परंतु यहां तो कपल नाच रहे थे। गरबे के नाम पर ऐसा करना गलत है।

पुलिस ने किया मामला शांत, ध्वनि विस्तारक यंत्र किए जब्त

हंगामे की जानकारी मिलते ही सीएसपी और पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। जांच में पता चला कि चार्टर्ड एकाउंटेंट द्वारा आयोजन के लिए अनुमति भी नहीं ली गई है। इससे पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत किया और बिना अनुमति आयोजन करने पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जब्त कर लिया।

आयोजकों का तर्क

आयोजक सीए एसोसिएशन का तर्क है कि आयोजन पूरी तरह पारिवारिक था। इसमें केवल एसोसिएशन के सदस्य, उनके परिजन और सीए का कोर्स कर रहे छात्र ही शामिल थे। यह सार्वजनिक या व्यावसायिक आयोजन नहीं था। गरबा भी पति-पत्नी और परिजन ही कर रहे थे।

]]>
Tue, 07 Oct 2025 00:28:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
सैलाना में संघ शक्ति ! पांच संकल्प बनेंगे संघ के भविष्य के कार्यों का आधार – सोहनसिंह परमार https://acntimes.com/rss-sailana-pathsanchalan-centenary-year https://acntimes.com/rss-sailana-pathsanchalan-centenary-year एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शताब्दी वर्ष के लिए राष्ट्रीय स्वयं संघ ने पांच संकल्प लिए हैं। इनमें पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाना, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और परिवार प्रबोधन शामिल हैं। यही पांच प्रण संघ के भविष्य के कार्यों का आधार बनेंगे। स्वयं सेवकों को यह बात सभी से साझा करनी है।

यह बात संघ के प्रांत ग्राम विकास प्रमुख प्रचारक सोहन सिंह परमार ने सैलाना के ओसिन परिसर में रविवार को स्वयं सेवकों संबोधित करते हुए कही। वे यहां शताब्दी वर्ष के तहत निकलने वाले चल समारोह के दौरान आयोजित बौद्धिक में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में दयानंद पाठक, ठाकुरसिंह सिराणा, खंड संघ चालक चौकसिंह निनामा और नगर संघ चालक विपिन कसेरा मौजूद रहे। ओसिन परिसर में स्वयं सेवकों की दो टुकड़ियां बनाई गईं जो अलग-अलग दिशाओं के लिए पथ संचलन के रूप में रवाना हुईं।

कौन सी टुकड़ी कहां से गुजरी

ओसिन परिसर से दोनों टुकड़ियां रवाना हुईं। पहली टुकड़ी रंगवाड़ी मोहल्ला, कुमावत मोहल्ला, जूनावास होते हुए राजवाड़ा चौक पहुंची। वहीं दूसरी टुकड़ी रांका गली, बजरंग चौक, महालक्ष्मी मंदिर गली, आनंद विहार कॉलोनी और दिलीप मार्ग होते हुए राजवाड़ा चौक पहुंची। यहां संगम होने के बाद स्वयं सेवकों का कारवां कदमताल करते हुए आगे बढ़े। वे बस स्टैंड, भोई मोहल्ला होते हुए पुनः ओसिन परिसर पहुंचे। पत संचलन में लगभग 1 हजार स्वयं सेवकों ने सहभागिता की जिनका शहरवासियों ने पुष्पों की वर्षा कर और जयघोष के साथ स्वागत किया।

एसडीएम सहित अधिकारियों डटे रहे

पथ संचलन निकलने से पूर्व एसडीएम एसडीएम तरुण जैन ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ पूरे रूट का जायजा लिया और व्यवस्थाएं भी देखीं। एसडीएम जैन, एसडीओपी नीलम बघेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया और सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया सहित अन्य पथ संचलन के दौरान मुस्तैद रहे।

]]>
Mon, 06 Oct 2025 01:18:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
RSS : अद्भुत! अद्वितीय!! अविस्मरणीय!!! रतलाम में 24 वर्ष बाद RSS का ऐसा भव्य पथ संचलन, शहर हुआ सेवा, राष्ट्रीयता और समरसता के भाव से सराबोर https://acntimes.com/ratlam-rss-path-sanchalan-2025 https://acntimes.com/ratlam-rss-path-sanchalan-2025
  • अनुशासन, सेवा और राष्ट्रीयता की मिसाल बना RSS का भव्य आयोजन

  • पुष्प वर्षा और जयघोष के बीच निकला रतलाम में अद्भुत RSS संचलन

  • RSS शताब्दी वर्ष में रतलाम में दिखा संगठन का विराट रूप

  • पांच उपनगरों से निकले संचलनों का महाराणा प्रताप चौराहे पर महासंगम

  • घोष, ढोल, पुष्प वर्षा और रंगोलियों से सजा राष्ट्रभक्ति का वातावरण

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । करीब 24 वर्ष के अंतराल के बाद रतलाम एक बार फिर आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) मय हो गया। रविवार को महा पथ संचलन निकाल कर सेवा, राष्ट्रीयता और अनुशासन की ऐसी मिसाल पेश की कि लोग कह उठे ‘यह तो अद्भुत, अद्वितीय और अविष्मरणीय है।’ कांधें सीने में देश-प्रेम का जज्बा, जेहन में सेवा का संकल्प और कांधे पर दंड लिए करीब 20 हजार स्वयं सेवकों का कारवां घोष और ढोल की धुन पर कदमताल करते निकला तो हर धर्म-संप्रदाय के लोगों ने खुले मन से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जय श्री और भारत माता के जयघोष ने तो माहौल को रोमांचित ही कर दिया।

    संघ द्वारा शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसके तहत सेवा प्रकल्पों सहित अनेक आयोजन हो रहे हैं। शताब्दी वर्ष के अंतर्गत संघ द्वारा 5 अक्तूबर 2025 (रविवार) को शहर में पांच अलग-अलग स्थानों से पथ संचलन निकाले गए। पथ संचलन शुरू होने से पूर्व सभी जगह बौद्धिक भी हुआ। इसके बाद सभी स्थानों से निकले पथ संचलनों का महाराणा प्रताप स्टेच्यू चौराहे पर महासंगम हुआ। यहां से संयुक्त पथ संचलन कदमताल करते हुए कृषि उपज मंडी, पावर हाउस दोबत्ती होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंच कर विसर्जित हुआ। रास्ते में विभिन्न संस्थाओं, संगठनों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। मातृशक्ति द्वारा पथ संचलन के रास्ते पर स्वागत के लिए रंगोलियां भी बनाई गईं थी।

    एंबुलेंस को रास्ता देकर दिया बड़ा संदेश

    महाराणा प्रताप स्टेच्यू चौराहे पर महासंगम के बाद जैसे ही पथ संचलन आगे बढ़ा वहां एक एम्बुलेंस आ गई। यह देख सैलाना रोड से आ रहे अनुशासनप्रिय स्वयं सेवकों तत्काल अपने कदमों पर नियंत्रण किया और पहले एम्बुलेंस को जाने दिया और इस दौरान बनें गैप को फुर्ती के साथ खत्म कर फिर मुख्य धारा में शामिल हो गए। इस नजारे को जिसने भी देखा, सराहे बिना नहीं रह सका। यह सराहना इसलिए भी है क्योंकि पथ संचलन से पूर्व स्वयं सेवक कई दिन तक सड़कों को नापते हैं और एक समय पर संचलन शुरू कर एक ही समय पर संगम स्थल पर पहुंच कर एक साथ आगे बढ़ते हैं। यह परंपरा तब से चली आ रही जब आज जैसे मोबाइल फोन या अन्य संचार साधन नहीं थे। ऐसे में कदमों से दूरी मापना और अचानक आए ऐसे आपात अवसरों के बाद भी गति, लय और कदमताल नहीं बिगड़ने देना अप्रतिम है।

    24 साल पुरानी याद हो गई ताजा

    यूं तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने सेवा प्रकल्पों और आपात परिस्थितियों में सेवाएं देने के मामले में हमेशा ही अग्रणी रहता है लेकिन उसके पथ संचलन अनुशासन की मिसाल होते हैं। रविवार को निकले वृहद पथ संचलन ने 15 दिसंबर 2002 को निकले वृहद पथ संचलन की याद ताजा कर दी। तब तत्कालीन सर संघ चालक के. सी. सुदर्शन (स्व. कुप्पाहाली सीतारमय्या सुदर्शन) की उपस्थिति में विशाल एकत्रीकरण हुआ था जिसमें हजारों की संख्या में स्वयं सेवक शामिल हुए थे। हमेशा की तरह इस बार निकले पथ संचलन का भी रतलाम के सभी वर्गों ने स्वागत कर सौहार्द, भाईचारे की मिसाल पेश की। पथ संचलन निकलने से पूर्व पूर्व कलेक्टर मीशा सिंह, एसपी अमित कुमार सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने पूरे रूट का खुद अवलोकन किया।

    कहां-कहां से निकले पथ संचलन, किसने दिया बौद्धिक

    लोग कहते थे हमें पागल कह लो पर हिंदू मत करो- डॉ. प्रकाश शास्त्री

    हनुमान उपनगर : इस उपनगर का एकत्रीकरण जैन स्कूल सगोद रोड पर हुआ। अतिथि अनीश पोद्दार, मुख्य वक्ता डॉ. प्रकाश शास्त्री (मालवा प्रांत संघ चालक) एवं नगर सह कार्यवाह मनोज सगरवंशी मंचासीन रहे। डॉ. शास्त्री ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ की स्थापना के समय हिंदू समाज की स्थिति बहुत दयनीय थी। लोग कहते थे कि हमें पागल कह लो पर हिंदू मत कहो। ऐसे समय में डॉ. हेडगेवार ने पूर्ण आत्मविश्वास के साथ घोषणा की कि "भारत एक हिंदू राष्ट्र है।" स्वतंत्रता आंदोलन में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को 11 माह का कारावास भी हुआ। 1940 में अपने जीवन के अंतिम क्षणों में उन्होंने कहा था कि संघ अब देश के कोने-कोने में पहुंच गया है। संघ के शिक्षा वर्ग में मैं आज लघु भारत के दर्शन कर रहा हूं। उनके पश्चात गुरुजी 32 वर्ष तक सर संघ संचालक रहे और समाज के हर क्षेत्र में संघ को व्यापक बनाया।

    के. सी. सुदर्शन जानते थे संघ और हिंदू समाज का भविष्य- बलवंतसिंह हाड़ा

    अंबेडकर उपनगर : इस उपनगर का एकत्रीकरण आईटीआई ग्राउंड में हुआ। मंच पर अतिथि के रूप में डॉ. दिनेश भूरिया, मुख्य वक्ता प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख बलवंत सिंह हाड़ा व नगर सह कार्यवाह शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे। हाड़ा ने बौद्धिक देते हुए कहा कि डॉ. हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की। उनके पश्चात माधव सदाशिव राव गोलवलकर ने संघ का विस्तार कर समाज को संगठित कर ऐसा रूप दिया कि जब भी समाज पर कोई आपदा विपदा आए तो सबसे पहले समाज का सहयोग करने के लिए संघ का स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

    हाड़ा ने बताया कि देश के विभाजन काल, 1962 का चीन युद्ध, आपातकाल का भयानक समय और कांग्रेस द्वारा प्रायोजित 84 में सिख दंगा, राम जन्म भूमि की कार सेवा, रामसेतु तोड़ने का षड्यंत्र, लक्षित हिंसा अधिनियम 2011इन सब कार्यों में संघ ने समाज को संगठित कर राष्ट्रहित में सेवा कार्य और समाज जागरण का उदाहरण प्रस्तुत किया। के. सी. सुदर्शन ((स्व. कुप्पाहाली सीतारमय्या सुदर्शन) ) संघ तथा हिंदू समाज का भविष्य जानते थे और उन्होंने कहा था कि 2011 के बाद नया भारत उदित होगा। आज हम मां भारती को परम वैभव पर पहुंचने का सपना साकार होते हुए देख रहे हैं।

    असंगठित होने के कारण पराधीन रहा भारत- आशुतोष शर्मा

    संत रविदास उपनगर : यहां स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर में हुआ। अतिथि सरदार अवतार सिंह, जिला संघ चालक सुरेंद्र सुरेका एवं मुख्य वक्ता प्रांत घोष प्रमुख आशुतोष शर्मा मंचासीन रहे। शर्मा ने कहा कि भारत धन, शक्ति और ज्ञान में परिपूर्ण होने के बाद भी असंगठित होने के कारण विदेशियों द्वारा पराधीन हुआ। अपने संघ के 100 वर्षों के इतिहास से सभी को अवगत कराया।

    संघ विश्व के सबसे बड़े संगठनों में सुमार- किशन माहेश्वरी

    प्रताप उपनगर : इस उप नगर में एकत्रीकरण 80 फीट रोड पर हनुमान ताल के पास मैदान में हुआ। अतिथि आदित्य वोहरा, मुख्य वक्ता प्रांत प्राध्यापक प्रमुख शैलेश त्रिपाठी एवं नगर कार्यवाहक किशन माहेश्वरी मंचासीन थे। मुख्य वक्ता त्रिपाठी ने कहा कि आज संघ अपने विराट रूप में है। एक छोटे से स्थान से प्रारंभ किया गया संघ आज विश्व के अनेक देशों में अपना विस्तार कर चुका है। आज 50 से अधिक हमारे सम वैचारिक संगठन समाज सेवा के और जागरण के कार्य में लगे हुए हैं। विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में आज संघ की गिनती होती है।

    जहां स्वयंसेवक वहां शाखा, सामाजिक समरसता और संस्कार- सोहन परमार

    विक्रम उपनगर : एकत्रीकरण सेठिया मैरिज गार्डन पर हुआ। मंच पर अतिथि डॉ. योगेंद्र सिंह चाहर, नगर संघ चालक राजेश पटेल एवं मुख्य वक्ता प्रांत ग्राम विकास प्रमुख सोहन परमार रहे। परमार ने कहा कि जहां स्वयंसेवक है, वहाँ शाखा होती है, जहां शाखा है, वहां सामाजिक समरसता होती है। ऐसा स्थान समाज में संस्कार के केंद्र होते हैं। उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में वर्षभर अनेक तरह के कार्यक्रम होंगे। इनमें हिंदू सम्मेलन, सद्भाव बैठकें, युवा सम्मेलन आदि होंगे।

    मंत्री चेतन्य काश्यप ने पुष्पों से किया स्वागत

    मप्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने पॉवर हाउस रोड पर पथ संचलन का स्वागत किया। उन्होंने स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान काश्यप खुद भी आरएसएस की गणवेश में नजर आए। उनके साथ पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, सनातन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल पुरोहित, मुन्नालाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

    कान्यकुब्ज और श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

    पथ संचलन का विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों ने भी स्वागत किया। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने सैलाना रोड पर आईटीआई के पास मंच बना कर स्वयं सेवकों पर पुष्प बरसाए। इसी प्रकार श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने पैलेस रोड पर पथ संचलन का भव्य स्वागत किया। 

    अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी ने किया स्वागत

    अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी ने सैलाना बस स्टैंड चौराहा और मोचीपुरा चौराहा पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत कियाI इस अवसर पर कमेटी सदर इब्राहीम शेरानी, मंसूर जमादार, फ़य्याज़ खान, प्रो. इमरान हुसैन, सलीम कुरैशी, मुबारिक शेरानी, शाहिद अंसारी, शेरू पठान, इसरार रहमानी, इमरान रहमानी, शेख अज़हरुद्दीन, राशिद आलम, लतीफ बा अंसारी, सलामत हुसैन, रज्जाक खान, ज़ेबा रहमानी, रशीद शेरानी, सरफराज़ हुसैन, जुनेद खान, करामत हुसैन, शरीफ खान आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 06 Oct 2025 00:10:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    65 साल लगातार : अखंड रामायण का पारायण करने वाले 55 लोगों का भगत परिवार ने किया सम्मान https://acntimes.com/ratlam-honor-for-the-reciter-of-the-unbroken-ramayana https://acntimes.com/ratlam-honor-for-the-reciter-of-the-unbroken-ramayana एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शारदीय नवरात्रि के दौरान कालिका माता मंदिर परिसर में भगत परिवार द्वारा 65 वर्षों से अखंड रामायण पाठ की परंपरा का निर्वाह किया जा रहा है। इसमें 55 से अधिक विद्वजनों ने रामायण कथा का पारायण किया। ऐसे 55 विद्वजनों का सम्मान भगत परिवार द्वारा किया गया।

    अखंड रामायण पाठ के पारायण की परंपरा 65 साल पहले भगत परिवार के रतनलाल पोरवाल ‘भगत जी’ के परिवार नेने 65 वर्ष पूर्व शुरू की थी। इस परंपरा का निर्वाह बद्रीलाल पोरवाल भगत द्वारा श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर अखंड रामायण का पाठ करने वाले सभी पारारायणकर्ताओं का स्व. रतनलाल पोरवाल भगत परिवार ने श्री कालिका माता मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रतलाम के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय, पूर्व महापौर शैलेद्र डागा, सुरेंद्र सुरेका, मनोहर पोरवाल, राजाराम मोतियानी, माधव काकानी, बद्रीलाल पोरवाल, कृष्णकांत पोरवाल, डॉ. गोपाल मजावदिया, आईटी फेडरेशन चैयरमेन मोहित शुक्ला, कपिल व्यास आदि रहे।

    इनका हुआ सम्मान

    आयोजन में रामायण परायणकर्ता (पाठ) महेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राधावल्लभ पुरोहित, नरेंद्र गेलड़ा, प्रेमलता कसेरा, वासुमति सिंह, कौशल्या बाई, राखी व्यास, पूनम ढलवानी, वीणा गोयल, चंद्रप्रभा शर्मा, सुमन रावल, गीता परीहार, निर्मला सोहनलाल, मीना वर्मा, कुसुम कनहैयालाल, सुमन गोपाल चंद्र शर्मा, लक्ष्मण श्रीवास्तव, इंदुमती द्वारका प्रसाद, लीला श्रीवास्तव, शारदा श्रीवास्तव, माया बक्शी, प्रीति पालीवाल, साधना काले, दिलीप दवे, सरला पंवार सहित 55 से अधिक परायणकर्ताओं का सम्मान किया। सभी को शॉल ओढ़ाकर श्रीफल व सम्मान-पत्र प्रदान किया गया। वहीं भगत परिवार ने कृष्णकांत पांडेय, मोहनलाल भट्ट व पत्रकार राकेश पोरवाल का भी शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।

    ऐसी हुई थी शुरुआत

    उल्लेखनीय है कि भगत जी परिवार ने 65 साल पहले जब अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया था उस वक्त कालिका माता मंदिर परिसर में केवल मैदान था व शंकर मंदिर के पास में एक कच्चे चबूतरे पर अखंड रामायण पाठ होता था। यह पाठ विट्ठल दादा, पुरुषोत्तम भट्ट, राजेंद्र दवे, कांतिलाल दशोत्तर, भानुप्रकाश व्यास, सुआलाल शर्मा, अनोखी लाल व मनोहर सोलंकी द्वारा बारी-बारी से 2 घण्टे किया जता था। रामायण पाठ की पूर्णाहुती पर यज्ञ होता था और आरती कर   प्रसाद वितरित किया जाता था।

    ये उपस्थित रहे

    इस दौरान माहेश्वरी समाज, समन्वय परिवार, सनातन सोशल ग्रुप, मेहंदी कुई बालाजी मंदिर ट्रस्ट, गोपाल जी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट, सेवावीर परिवार, पोरवाल समाज, अग्रवाल समाज के विभिन्न सदस्य, गोविन्द अग्रवाल, राजेन्द्र पोरवाल, राजेन्द्र शर्मा, हरीश कुमार बिंदल, मुन्नालाल शर्मा, रामप्रसाद घाटिया, अजय चौहान, सुशील पोरवाल व नागरिक मौजूद थे। संचालन रजनीश गोयल व अनिल पोरवाल ने किया। आभार सुनील पोरवाल ने माना।

    ]]>
    Sat, 04 Oct 2025 22:26:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रामरथ यात्रा और रावण दहन आज : जानिए& कहां होंगे आयोजन, किस रास्ते पर वाहन रहेंगे प्रतिबंधित https://acntimes.com/ratlam-vijayadashami-ravana-dahan-traffic-route-plan https://acntimes.com/ratlam-vijayadashami-ravana-dahan-traffic-route-plan रतलाम पुलिस ने तैयार किया रामरथ यात्र एवं रावण दहन के लिए ट्रैफिक डायवर्शन प्लान

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व 2 अक्टूबर (गुरुवार) को धूमधाम से मनेगा। नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउण्ड) और बरबड़ सभागृह परिसर में बैण्ड की सुमधुर धुन, आतिशबाजी के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पूर्व दो रामरथ यात्राएं भी निकलेंगी। इस दौरान अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस विभाग ने ट्रैफिक प्लान एवं रूट डायवर्शन प्लान तैयार किया है। आप उसका पालन कर असुविधा से बच सकते हैं। 

    दशहरा पर नेहरू स्टेडियम में रावण दहन के लिए 51 फीट उंचे रावण का पुतला बनाया गया है इसमें आतिशबाजी भी लगाई गई है। इससे पूर्व शाम 5 बजे नगर निगम से श्री रामरथ यात्रा निकलेगी। यह महलवाड़ा, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, घासबाजार, चौमुखीपुल, नौलाईपुरा, गणेश देवरी, रानी जी मंदिर, शहर सराय, लोकेंद्र टॉकिज, न्यूरोड, दोबत्ती चौराहा, महाराजा सज्जनसिंह स्टेच्यू चौराहा, स्टेशरोड थाना होते हुए पोलोग्राउण्ड पहुंचकर रावण दहन कार्यक्रम मे भाग शामिल होगी। यहां शाम सात बजे से बैण्ड की सुमधुर धुन की प्रस्तुति एवं 8 बजे से आकर्षक आतिशबाजी होगी। इसके बाद भगवान श्रीराम की सवारी आने के बाद रावण (दशानन्द) के आकर्षक पुतले का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जाएगा।

    बरबड़ में होगा 31 फीट के पुतले का दहन

    बरबड़ मेला परिसर में 31 फीट उंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इससे पूर्व शाम 6 बजे श्रीराम मंदिर से रामरथ यात्रा निकलेगी। यह सज्जन मिल चौराहा, अलकापुरी चौराहा, साक्षी पेट्रोल पंप, होते हुए विधायक सभागृह बरबड़ पहुंचकर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होगी। यहां भव्य आतिशबाजी के बाद रावण के पुतले का दहन होगा।

    यह रहेगी यातायात और डायवर्शन की व्यवस्था

    1. रामरथ यात्रा एवं विजयादशमी (रावण दहन) व्यवस्था के दौरान शंपूर्ण शहर मे भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
    2. रामरथ यात्रा एवं विजयादशमी (रावण दहन) व्यवस्था के दौरान यात्रा रूट पर समस्त प्रकार के दो पहिया / चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
    3. पोलोग्राउण्ड के बाहर दिवाकर ऑटो पार्ट्स के सामने एवं कॉन्वेंट स्कूल चौराहा बगीचे के पास समस्त दो पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी।
    4. पोलोग्राउण्ड में रावण दहन में शामिल होने वाली भीड़ को देखते हुए दो बत्ती चौराहा, महाराजा सज्जन सिंह स्टेच्यू चौराहा – दो बत्ती चौराहा से छत्रीपुल की ओर एवं छत्रीपुल से महाराजा सज्जन सिंह सेटेच्यू चौरा - दो बत्ती चौराहा की ओर तथा कॉन्वेंट स्कूल तिराहे से पोलोग्रउण्ड की ओर समस्त चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
    5. बरबड़ सभागृह विजयादशमी (रावण दहन) में शामिल होने वाली भीड को देखते हुए बरबड़ सभागृह के बाहर समस्त दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

    किससे क्या अपील की

    नगर निगम की अपील- महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, पार्षद अनीता कटारा, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू डाबी, बलराम भट्ट, प्रीति कसेरा, कविता महावर आदि ने नागरिकों से श्रीराम रथ यात्रा और और रावण दहन कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

    यातायात पुलिस की अपील- यातायात पुलिस ने सभी से अपील की है कि रामरथ यात्रा एवं रावण दहन के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। अतः मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर असुविधा से बचें।

    ]]>
    Thu, 02 Oct 2025 10:58:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    52वर्षीय परंपरा लगातार ! बंगाली समाज का श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू, आज होगी संधि पूजा https://acntimes.com/ratlam-bengali-samaj-shri-sarvajanik-durga-puja https://acntimes.com/ratlam-bengali-samaj-shri-sarvajanik-durga-puja एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बंगाली समाज का श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव 28 सितंबर को देवी बोधन एवं कल्पारंभ के साथ शुरू हो चुका है। उत्सव की शुरुआत आमंत्रण, अधिवास एवं घट स्थापना के साथ हुई। 30 सितंबर को दोपहर 01.21 से 02.09 बजे तक संधि पूजा की जाएगी। इसमें 108 दीपक और 108 कमल से आराधना होगी।

    रतलाम में बंगाली समाज की श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव की परंपरा 1974 में स्थानीय कालिका माता मंदिर प्रांगण से हुई थी। तब से यह परंपरा निर्बाध जारी है। भले ही बंगाली समाज के परिवारों की संख्या यहां बहुत कम है लेकिन दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्यता कई गुना ज्यादा होती है। बंगाल की प्रसिद्ध एवं दर्शनीय पूजा को रतलाम में भी यथासंभव प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। बंगाली समाज ने 30 सितंबर को होने वाली संधि पूजा में शामिल होने का आह्वान सभी भक्तों से किया है।

    बता दें कि, बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव बंगालियों के श्रद्धा समर्पण एवं गौरव का विषय होता है। हर बंगाली व्यक्ति इस बात के लिए अवश्य प्रयत्न करता है कि वह जहां भी रहे वहां उसकी ईष्ट देवी मां दुर्गा की आराधना और उपासना का अवसर अवश्य मिले। दैवीय शक्ति की प्रतीक माँ दुर्गा के आसुरी शक्ति के प्रतीक महिषासुर पर विजय के रूप यह पूजा सनातन संस्कृति का संदेश देती है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने हेतु किया गया अकाल देवी बोधन इस पूजा को विशेष महत्व दर्शाता है।

    इसलिए होता है पांच दिवसीय अनुष्ठान

    नव दिवसीय नवरात्रि साधना की तुलना में बंगाली समाज की दुर्गा पूजा षष्टी तिथि से प्रारंभ होकर विजयदशमी तक पांच दिनों के लिए होती है। इस पूजा में यह माना जाता है कि कैलाशवासिनी देवी मां दुर्गा ससुराल से अपने मायके पांच दिवसीय प्रवास के लिए पधारी हैं, इसलिए उनके आगमन एवं प्रस्थान के समय समाज की महिलाएं विशेष रूप से पूजा अर्चना करती हैं। इस दौरान शंखध्वनि, ढाक और ढोल और "बोलो बोलो दुर्गा माई की जय" के उद्घोष के साथ इस पूजा उत्सव का रूप ले लेती है। 5 दिवसीय पूजा में सुबह-शाम आरती, पूजा, पुष्पांजलि का विशेष क्रम रहता है। अष्टमी की संधि पूजा और विजयादशमी पर दर्पण विसर्जन और सिंदूर खेला बंगाली समाज की पूजा का विशेष आकर्षण होता है।

    1974 में कालिका माता से शुरू हुई थी परंपरा

    रतलाम में बंगाली समाज के स्थायी निवासी परिवार मात्र 20 - 25 ही हैं लेकिन अस्थायी बंगालियों एवं माँ दुर्गा के आराधकों के साथ मिलकर पूरे उत्साह और उमंग के साथ पूजा का आयोजन किया जाता है। 1974 में कालिका माता मंदिर प्रांगण में प्रारम्भ हुई बंगाली समाज की दुर्गा पूजा, बाद में मांटेसरी स्कूल प्रांगण तथा वर्तमान में श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम जवाहन नगर में हो रही है। इस बीच प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बंगाली समाज के सदस्यों ने इस पूजा को निर्बाध जारी रखा है। बंगाल से आए मूर्तिकार द्वारा महिषासुर मर्दिनी माँ दुर्गा एवं उनके परिवार की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण करवाया जाता है। जिसमें शक्तिस्वरूपा माँ दुर्गा, समृद्धी की देवी माँ लक्ष्मी, ज्ञान की देवी माँ सरस्वती, सदबुद्धि के देवता श्री गणेश तथा सार्थक शौर्य के प्रतीक श्री कार्तिकेय की प्रतिमा का निर्माण कर पूजा अर्चना की जाती है।

    बाहर से आते हैं पुरोहित, केले के पौधे को बनाते हैं श्री गणेश की अर्धांगिनी

    दुर्गा पूजा के लिए पुरोहित को विशेष रूप से बाहर से आमंत्रित किया जाता है। आयोजक बंगाली समाज रतलाम ने रतलाम की धर्मप्रेमी जनता को शक्ति के आराधना पर्व पर माँ दुर्गा पूजा उत्सव हेतु आमंत्रित किया है। बंगाली समाज की सप्तमी पूजा में मात्र कालरात्रि रूप शक्तिस्वरूपा माता ही नहीं अपितु केले के पौधे की भी भगवान गणेश की पत्नी के रूप में पूजा की जाती है। इसमें केले के पौधे के साथ बेल की लकड़ी, अपराजिता और अशोक की डाल और धान के गुच्छे को सजाकर उसे बंगाली साड़ी पहनाया जाती है। उसके बाद समाज की महिलाएं गाजे-बाजे के साथ केले रूपी गणेश बहू को स्नान कराते हैं। तत्पश्चात उसे गणेश जी के समीप रखा जाता है। बंगाली समाज की दुर्गा पूजा में इस केले के पौधे को गणेश की पत्नी का स्वरूप मानकर पूजा किया जाता है।

    108 कमल और 108 दीपक से होती है पूजा

    संधि पूजा यह पूजा अष्टमी और नवमी तिथि के संधि काल के समय की जाती है इसलिए संधि पूजा के नाम से प्रसिद्ध है। इस पूजा में विशेष रूप से 108 दीपक और 108 कमल के फूलों से मां दुर्गा की पूजा की जाती है और यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है क्योंकि शक्तिस्वरूपा माँ ने चण्ड और मुण्ड नामक राक्षस का वध किया था। तथा भगवान राम ने भी रावण को हराने के लिए माँ से शक्ति प्राप्ति के लिए इसी समय पूजा की थी।

    ]]>
    Tue, 30 Sep 2025 00:06:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति का संगम ! 11 दिवसीय श्री कालिका माता मेला शुरू, महापौर पटेल बोले& शीघ्र मिलेगी श्री कालिका माता लोक की सौगात https://acntimes.com/kalika-mata-mela-2025-ratlam https://acntimes.com/kalika-mata-mela-2025-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले 11 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर किया। अनुष्ठान में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, एमआईसी सदस्य भगत भदौरिया सहित अन्य शामिल रहे। इस मौके पर महापौर पटेल ने कहा कि रतलाम के नागरिकों को शीघ्र ही श्री कालिकात माता लोक की सौगात मिलेगी।

    महापौर ने सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाकाल लोक की तर्ज पर श्री कालिका माता लोक की कार्ययोजना 10 करोड़ रुपए की है। इसमें झाली तालाब के किनारे माता के नौ स्वरूपों की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही मंदिर व पूरे मेला परिसर का सौन्द्रर्यीकरण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। पटेल के अनुसार नगर निगम परिषद मेलों को वृहृद स्वरूप प्रदान कर रही है। उच्च स्तरीय गरीमामयी सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिससे नागरिकों का स्वस्थ मनोरंजन होगा। उन्होंने नागरिकों से मेले में अधिकाधिक की संख्या में आने की अपील भी की। उन्होंने लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।

    मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर- उपाध्याय

    भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। मेले दिलों को जोड़ते हैं। हमें आने वाली पीढ़ी के लिए मेलों को सहेजने के साथ इनका विस्तार करना होगा। नगर निगम परिशद हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हमें बुराई को दूर करने के लिए मां की आराधना करनी चाहिए। भगवान श्रीराम ने भी रावण पर विजयश्री प्राप्त करने के लिए आराधना की थी।

    गरबा नृत्य के साथ हुई मां की आराधना

    प्रांरभ में अतिथियों और महापौर परिषद सदस्यों तथा पार्षदों का स्वागत निगम आयुक्त अनिल भाना, उपायुक्त एवं मेला अधिकारी करुणेष दण्डोतिया सहित निगम अधिकारी, श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया। मेले के शुभारंभ अवर पर श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट की बालिकाओं ने सांस्कृतिक मंच पर गरबा नृत्य किया।

    मलखंभ पर संगीत की धुन पर दिखाए करतब

    गरबा रास के बाद जवाहर म्यूजिकल मलखंभ इंडियाज गॉट टैलेंट फेम के खिलाड़ियों ने मलखंभ मलखंभ पर एक्रोबेट जिमनास्टिक का प्रदर्शन किया। मलखंभ पर योगासन, पिरामिड की आकृतियां भी बनाईं जिनमें 10 लड़कियां और 20 लड़के शामिल रहे। संचालन आषीश दशोत्तर ने किया। आभार राजस्व समिति प्रभारी ने माना।

    ये उपस्थित रहे

    इस अवसर पर मनोहर पोरवाल, प्रवीण सोनी, हेमन्त राहौरी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, शेरू पठान, कालिका माता सेवा मण्डल के मोहनलाल भट्ट, राजेन्द्र शर्मा और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

    ]]>
    Tue, 23 Sep 2025 22:20:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम । नवरात्रि के पर्व पर 23&24 सितंबर को मनेगा शक्ति पर्व, समंदर खान मांगणियार के भजन और राठ नृत्य की होगी प्रस्तुति https://acntimes.com/shakti-parv-ratlam-navratri-2025 https://acntimes.com/shakti-parv-ratlam-navratri-2025 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्ति पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत 23 और 24 सितंबर को कला और संस्कृति से जुड़े विभिन्न आयोजन होंगे। शक्ति पर्व का आयोजन शाम 6.30 बजे से बरबड़ स्थित विधायक सभागृह बरबड़ में होगा।

    किस दिन – क्या आयोजन

    23 सितंबर : समंदर खान मांगणियार (जयपुर) द्वारा भक्ति गायन, राजीव शर्मा (उज्जैन) द्वारा मालवी गायन, कालूदास (उदयपुर) द्वारा तेरहताली नृत्य, बनसिंह भाई चमायड़ा भाई राठवा (बड़ौदा) द्वारा राठ नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

    24 सितंबर : अभिषेक निगम (उज्जैन) के द्वारा भक्ति गायन होगा। इसमें पुर्नसंयोजन शालिनी खरे (जबलपुर) द्वारा सती लीला नाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

    ]]>
    Mon, 22 Sep 2025 20:27:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आस्था और शरीर साधना का संगम आज ! निष्ठा दुर्गा वाहिनी और जवाहर व्यायामशाला के पहलवान शस्त्र कला और मलखंभ का करेंगे प्रदर्शन https://acntimes.com/the-tableau-and-wrestling-arena-of-jawahar-vyayamshala-will-be-displayed-on-anant-chaturdashi https://acntimes.com/the-tableau-and-wrestling-arena-of-jawahar-vyayamshala-will-be-displayed-on-anant-chaturdashi एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अनंत चतुर्दशी के मौके पर शनिवार शाम को निकलने वाले झांकियों के चल समारोह में आस्था के साथ ही शरीर साधना का संगम भी देखने को मिलेगा। इसमें जवाहर व्यायामशाला और निष्ठा दुर्गा वाहिनी की पहलवानों द्वारा शस्त्र कला और मलखंभ के हैरतअंगेज प्रदर्शन किए जाएंगे। व्यायामशाला द्वारा भी झांकी निकाली जा रही है जिसमें भगवान श्री राम द्वारा करवाए गए अश्वमेघ यज्ञ का चित्रण होगा।

    कुश्ती जगत एवं रतलाम नगर की जानी-मानी हस्ती पूर्व रतलाम केसरी स्व. नारायण पहलवान द्वारा शरीर साधकों को शरीर साधना करने के लिए जवाहर व्यायामशाला की स्थापना की गई थी। इसके अलावा उन्होंने करीब 40 वर्ष पूर्व अनंत चतुर्दशी पर्व झांकी और अखाड़ा निकालना भी शुरू किया था। नारायण पहलवान द्वारा शुरू की गई आस्था और शरीर साधना की इस परंपरा का निर्वाह आज भी जवाहर व्यायामशाला, इसके संचालक और शरीर साधक कर रह रहे हैं। अनंत चतुर्दशी पर शनिवार को भी व्यायामशाला द्वारा झांकी और अखाड़ा निकाला जाएगा। इसमें निष्ठा दुर्गा वाहिनी की महिला पहलवान विशेष आकर्षण होंगी।

    अश्वमेघ यज्ञ का दृश्य है झांकी में

    व्यायामशाला के सचिव राजीव रावत के अनुसार इस बार की झांकी में भगवान श्री राम द्वारा कराए अश्वमेघ यज्ञ का दृश्य देखने को मिलेगा। इसके साथ निकलने वाले अखाड़े में व्यायामशाला के छोटे-बड़े पहलवान रोमांच से भरपूर करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। अखाड़े में निष्ठा दुर्गा वाहिनी की महिला पहलवान भी शामिल होंगी। महिला पहलवान हैरतअंगेज शस्त्र कला के साथ ही मलखंभ का प्रदर्शन भी करेंगी। गौरतलब है कि जवाहर व्यायामशाला के पहलवानों द्वारा मलखंभ कला का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदर्शन किया जा चुका है।

    इनके मार्गदर्शन में हो रही तैयारी

    झांकी तैयार करने के लिए कलाकार कई दिनों से जुटे हुए हैं। अश्वमेघ यज्ञ का दृश्य जीवंत लगे इसके लिए कलाकारों ने काफी मशक्कत की है। वहीं व्यायामशाला के पहलवान चल समारोह में दिखाए जाने वाले करतबों का विगत कई दिनों से दिन-रात अभ्यास कर रहे हैं। यह अभ्यास अखाड़े के संरक्षक दौलत पहलवान, सुरेश जाट, संचालक वैभव जाट (सन्नी पहलवान), गौरव जाट के निर्देशन में हुआ और आज शाम को इनके निर्देशन में ही शरीर साधकों की फौज शहर की सड़कों पर विभिन्न करतब दिखाएगी।

    ]]>
    Sat, 06 Sep 2025 15:53:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व परिवार ने गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. से मिच्छामि दुक्कड़म की, मुंबई थराद श्री संघ ने बहुमान किया https://acntimes.com/mp-cabinet-minister-chetanya-kashyap-performed-Michhami-Dukkadam-with-Gachchadhipati-Shri-Nityasen-Surishwar-Ji https://acntimes.com/mp-cabinet-minister-chetanya-kashyap-performed-Michhami-Dukkadam-with-Gachchadhipati-Shri-Nityasen-Surishwar-Ji एसीएन टाइम्स @ रतलाम / मुंबई । पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत श्रीमद्विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी म. सा. के पट्टधर गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म. सा. आदि ठाना मुंबई में विराजित हैं। यहां मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं श्री संघ के संरक्षक चेतन्य काश्यप एवं उनके परिवार ने मुच्छामि दुक्कड़म कर गच्छाधिपति से आशीर्वाद लिया।

    आशीर्वाद के पश्चात मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं श्री संघ के संरक्षक चेतन्य काश्यप ने गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. एवं मुनि प्रवर श्री विद्वत रत्न विजय जी म.सा. आदि मुनि भगवंतों से त्रिस्तुतिक श्री संघ द्वारा की जा रही सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर मुंबई थराद श्री संघ ने तेजकुंवर काश्यप, मंत्री चेतन्य काश्यप एवं काश्यप परिवार का बहुमान किया।

    ये रहे शामिल

    गच्छाधिपति से मिच्छामि दुक्कड़म करने के लिए मंत्री काश्यप के साथ तेजकुंवर काश्यप, डॉ. मनोरमा चौधरी, नीता काश्यप, श्रवण काश्यप, अमी काश्यप एवं काश्यप परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

    ]]>
    Fri, 29 Aug 2025 09:23:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम । श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में विराजे 13 फीट ऊंचे गजानन, 11 हजार लह्डुओं का भोग लगाया https://acntimes.com/Ratlam-13-feet-tall-Gajanan-is-installed-in-Shri-Nitya-Chintaharan-Ganpati-temple https://acntimes.com/Ratlam-13-feet-tall-Gajanan-is-installed-in-Shri-Nitya-Chintaharan-Ganpati-temple
  • रतलाम राजमहल के निर्माण के दौरान स्थापित हैं श्री गणेश
  • श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में मन रहा गणेशोत्सव
  • गणेश चतुर्थी स शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेशोत्सव
  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम राजमहल के निर्माण के समय से स्थापित श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर (पैलेस रोड) पर दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव सनातन संस्कृति एवं परम्परा अनुसार भव्य और विराट रूप में मनाया जा रहा है। यहां श्री गणेश की 13 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। चतुर्थी पर 11 हजार लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

    (आयोजन के दौरान अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।)

    गणेश उत्सव को लेकर मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई है। बुधवार को भगवान श्री गणेश का स्वर्ण वरक से चोला चढ़ाया गया। दोपहर 12 बजे 13 फीट की प्रतिमा की स्थापना कर आरती की गई। लड्डुओं का भोग भी लगाया गया। रात को विशेष आरती की गई। मुख्य अतिथि में एसडीएम आर्ची हरित, रतलाम अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश शर्मा व सचिव चेतन केलवा रहे। सभी का मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्वागत और अभिनंदन किया गया। समिति सदस्य गोविन्द सिंह चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया।

    ये उपस्थित रहे

    धार्मिक आयोजन में दिव्या शर्मा, सुंधाशु राय सक्सेना, कॉलेज ग्राउंड सोशल ग्रुप अध्यक्ष गोपाल शर्मा, सचिव नवीन व्यास, गणेशोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष सचिन सिंह देवड़ा, पं. अमित रावल, रत्ना पाल, सारिका दवे, मुकेश त्रिवेदी, मुकेश व्यास, अशोक मेहता, भुवनेश सिंह राठौर, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमितसिंह देवड़ा, देवेन्द्र राठौर, रवि भदौरिया, युवराज मेहता, मनीष सोलंकी, दक्ष चुण्डावत, श्रेयांष मोदी, गौतम मेहता, गगन शर्मा, राजवीर सिंह राठौर, अंकुर सिंह देवड़ा, यश तिवारी, ऋषभ शर्मा, ऋषभ जैन, शुभम ठाकुर, अनुराग चौहान, जय बैरागी, आयुष बोराना, गौरव परमार सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

    ]]>
    Thu, 28 Aug 2025 00:40:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म संस्कृति : अम्बर परिवार जवाहर व्यायाम शाला परिवार ने 23 छड़ी निशाना का किया पूजन, सामाजिक समरसता की मिसाल है वाल्मीकि समाज का आयोजन https://acntimes.com/Religion-Culture-Amber-family-Jawahar-Gymnasium-family-worshipped-23-stick-targets https://acntimes.com/Religion-Culture-Amber-family-Jawahar-Gymnasium-family-worshipped-23-stick-targets एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि गोगा नवमी के रूप में मनाई जाती है। इस मौके पर अम्बर परिवार जवाहर व्यायाम शाला के सूरज जाट पहलवान ने वाल्मीकि समाज द्वारा निकाले गए छड़ी निशान का सामूहिक पूजन किया। इस दौरान 23 छड़ी निशान की पूजा-अर्चना की गई।

    गोगा नवमी के दिन छड़ी पूजन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो गोगा जी महाराज के सम्मान में किया जाता है। मान्यता है कि छड़ी का पूजन करने से हर मनोकमना पूर्ण होने के साथ धन-वैभव की प्राप्ति होती है। गोगा नवमी से पहले विधिवत छड़ी पूजन होता है और छड़ी निशान को नगर भ्रमण कराया जाता है। गोगा नवमी पर वाल्मीकि समाज के संगठनों द्वारा शहर में झांकियों का कारवां व छड़ी निशान का ऐतिहासिक चल समारोह भी निकाला जाता है। समाजजन आराध्य गोगा देव जी की पूजा-अर्चना भी करते हैं। यह सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी प्रतीक है।

    ये रहे उपस्थित

    छड़ी निशान की पूजा अर्चना जवाहर व्यायामशाला श्रम शिविर परिसर में की गई। इस दौरान अम्बर परिवार जवाहर व्यायामशाला के अश्विन जायसवाल, अम्बर जाट पहलवान, अभिषेक जाट पहलवान, वैभव जाट पहलवान, मयंक जाट पहलवान, गौरव जाट पहलवान, अमन जाट पहलवान,  ईश्वर बाबा, रंजीत सिंह परिहार, देवशंकर पांडेय सहित अन्य सदस्य एवं वाल्मीकि समाजजन उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 16 Aug 2025 12:33:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम । श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर होगा पांच स्तर की दही हांडी का आयोजन, दिनेश राठौड़ मित्रमंडल करवा रहा आयोजन https://acntimes.com/Ratlam-A-five-level-dahi-handi-will-be-organized-on-Shri-Krishna-Janmashtami https://acntimes.com/Ratlam-A-five-level-dahi-handi-will-be-organized-on-Shri-Krishna-Janmashtami एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जन्माष्टमी के पावन अवसर डालूमोदी बाजार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं भव्य दही हांडी का भव्य एवं अनूठा आयोजन किया जाएगा। आयोजन दिनेश राठौड़ मित्रमंडल द्वारा का जा रहा है। इस मौके पर सांवलिया सेठ का आकर्षक शृंगार सहित कई आयोजन होंगे।

    धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। इसमें समें शहरवासियों के लिए विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

    यह होगा आकर्षण

    कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आशु प्रिंस नृत्य परिवार संस्कार धानी जबलपुर द्वारा प्रभु सांवलिया सेठ का शृंगार और प्रस्तुति होगी। अलावा राधा-कृष्ण रासलीला, शिव-पार्वती विवाह, फूलों की होली, शृंगार, आतिशबाज़ी सहित अन्य आकर्षण भी होंगे।

    पांच स्तर की दही हांडी भी

    समारोह के मंच पर पांच स्तर की दही हांडी का आयोजन भी किया जाएगा। समापन महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ होगा। दिनेश राठौड़ मित्र मंडल ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व में शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाएं।

    ]]>
    Thu, 14 Aug 2025 20:58:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्रावणी उपाकर्म ! जनेऊ सिर्फ साधारण धागा नहीं, मनुष्य के मर्यादित होने का प्रमाण है, इसे धारण करने वाले का नैतिक पतन संभव नहीं& पुष्पेंद्र जोशी https://acntimes.com/In-Ratlam-the-entire-Brahmin-community-organized-Shravani-rituals https://acntimes.com/In-Ratlam-the-entire-Brahmin-community-organized-Shravani-rituals एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनेऊ मात्र एक साधारण धागा नहीं, बल्कि एक बहुत मजबूत रस्सी है। जो मनुष्य इसे धारण करता है यह जनेऊ उसे कभी नीचे गिरने नहीं देती। यह मनुष्य के मर्यादित होने का प्रमाण है। जो ब्राह्मण इसे धारण नहीं करते उनके नैतिक पतन की संभावना अधिक है। इसलिए सभी ब्राह्मणों को जनेऊ अवश्य धारण करना चाहिए।

    यह बात सर्व ब्राह्मण समाज के संयोजक पुष्पेन्द्र जोशी ने गंगा आश्रम पर आयोजित श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम में कही। जोशी ने कहा कि देश और दुनिया की वर्तमान परिस्थिति में जनेऊ की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। मनुष्य, परिवार, समाज, देश और दुनिया को बचाने की क्षमता केवल जनेऊ में ही है और यी विश्व में शान्ति स्थापित कर सकता है।

    15 वर्ष से कर रहे आयोजन, हुआ सम्मान

    सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा विप्र समाज श्रावणी महोत्सव का आयोजन 15 वर्षों से किया जा रहा है। इसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रावणी उपाकर्म की क्रिया करते हैं। इस अनूठे आयोजन के लिए समाज की ओर से संयोजक पुष्पेंद्र जोशी का शाल-श्रीफल, दुपट्टे एवं परशुराम जी का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। उन्हें सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। समाजजन ने अगले वर्ष आयोजन में शामिल होने वालों की संख्या दो गुनी करने का संकल्प भी लिया।

    इनका भी हुआ सम्मान

    सामूहिक श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, सचिव नरेंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. आई. पी. त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, शरद शुक्ला सहित अन्य का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या विप्रजन मौजूद रहे।

    ]]>
    Mon, 11 Aug 2025 00:57:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अंतिम यात्रा ! मालव केसरी श्री सौभाग्यमल जी मसा के शिष्य महेंद्र मुनि जी का देवलोक गमन, डोल यात्रा में उमड़े समाजजन https://acntimes.com/Last-journey-Mahendra-Muni-ji-departs-for-heaven-people-of-the-society-gather-in-large-numbers-for-Dola-Yatra https://acntimes.com/Last-journey-Mahendra-Muni-ji-departs-for-heaven-people-of-the-society-gather-in-large-numbers-for-Dola-Yatra एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मालव केसरी पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमल जी मसा के शिष्य एवं श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी मसा के आज्ञानुवर्ती मालव भूषण पंडित रत्न श्री महेंद्र मुनि जी मसा का शनिवार रात देवलोक गमन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उनकी डोल यात्रा सोमवार सुबह रतलाम के नौलाईपुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल स्थानक से निकली। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। मुनिश्री को मुखाग्नि धार से आए उनके सांसारिक मकवाना परिवार ने त्रिवेणी मुक्तिधाम में दी।

    त्रिवेणी मुक्तिधाम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें कई वक्ताओं ने मुनिश्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी सादगी का अनुसरण करने पर जोर दिया। श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री सौभाग्य तीर्थ के मार्गदर्शक प्रकाश मूणत ने कहा कि मालव भूषण पंडित रत्न श्री महेन्द्र मुनिजी मसा का जिनशासन की सेवा में उल्लेखनीय योगदान रहा। उनकी दीक्षा 66 वर्ष पूर्व लिमड़ी गुजरात में मालव केसरी श्री सौभाग्य मल जी मसा के मुखारविंद से हुई। इसके बाद देश के विभिन्न प्रांतो में लंबा विचरण करते हुए जिनशासन की प्रभावना की। धर्मदास गणनायक सौभाग्यकुल दिवाकर प्रवर्तकश्री प्रकाशमुनि जी मसा की आज्ञा में लगभग ढाई वर्ष तक रतलाम में सौभाग्य तीर्थ पर स्थिरवास में रहकर धर्म आराधना की।

    शोकसभा में श्रद्धांजलि दी

    श्री सौभाग्य तीर्थ एवं धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट की और से सुरेन्द्र गादिया ने कहा कि महेन्द्रमुनिजी मसा के जीवन के सरलता एवं सहजता प्रमुख गुण रहे। उन्होंने 88 वर्ष की उम्र में भी पूरी सजगता से दृढ संयम का पालन किया। श्रद्धांजलि सभा में धर्मदास जैन श्री संघ के रजनीकांत झामर, श्री साधुमार्गी जैन श्री संघ के कांतिलाल छाजेड़, श्री वर्धमान स्थानक वासी ट्रस्ट बोर्ड के महेन्द्र चाणोदिया, नीमचैक श्री संघ के अजय खिमेसरा, थांदला के भरत भंसाली, उज्जैन के सुनील लोढ़ा, खाचरोद के चंद्रप्रकाश चौरड़िया, संगमनेर महाराष्ट्र से धारीवाल, रतलाम के अनोखीलाल कटारिया, आराधना भवन श्री संघ के अमृत जैन आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इन्होंने के अंतिम दर्शन

    सौरभ मूणत ने लोगस्य का ध्यान एवं मदनलाल कटारिया ने मांगलिक श्रवण कराई। इस दौरान उज्जैन, इंदौर, बदनावर, खाचरौद, धार, थांदला, कुशलगढ़, नागदा जंक्शन, नासिक, संगमनेर, आदि कई स्थानों के गुरु भक्तों के साथ श्री सौभाग्य तीर्थ ट्रस्ट, श्री धर्मदास जैन मित्र मण्डल ट्रस्ट श्री सौभाग्य जैन साधना एवं जनकल्याण परिसर, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मण्डल, श्री सौभाग्य प्रकाश भक्त मण्डल, श्री सौभाग्य जैन महिला मण्डल, बालिका व बालक मण्डल के सदस्य मुनिश्री के अंतिम दर्शन को उपस्थित हुए।

    गुणानुवाद सभा आज

    मालव भूषण पंडित रत्न श्री महेंद्र मुनि जी मसा के देवलोक गमन पर 11 अगस्त को गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया है। श्री धर्मदास जैन मित्र मण्डल ट्रस्ट के अध्यक्ष रंगलाल चौरड़िया, मंत्री मितेश गादिया, श्री सौभाग्य तीर्थ अध्यक्ष कन्हैयालाल गांधी, मंत्री हर्षेदु भरगट, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष मनीष मंडलेचा, मंत्री महेन्द्र गंग ने बताया कि गुणानुवाद सभा सुबह 9 बजे नौलाईपुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल स्थानक में रखी गई है। उन्होंने समाजजनों से इसमें अधिक से अधिक उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित करने का आव्हान किया है।

    ]]>
    Sun, 10 Aug 2025 23:34:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म – संस्कृति : श्री जयन्तसेन धाम मंदिर पर चेतन्य काश्यप परिवार ने चढ़ाई ध्वजा, 10वीं वर्षगांठ पर हुआ धार्मिक आयोजन https://acntimes.com/Chetan-Kashyap-family-hoisted-the-flag-at-Shri-Jayant-Sen-Dham-temple https://acntimes.com/Chetan-Kashyap-family-hoisted-the-flag-at-Shri-Jayant-Sen-Dham-temple एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री जयन्तसेन धाम चेतन्य काश्यप जैन श्वेतांबर तीर्थ पेढ़ी पर काश्यप परिवार द्वारा निर्मित जयंतसेन धाम मंदिर पर नवम् ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप परिवार ने साध्वीश्री शाश्वत प्रियाश्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय श्री राजेन्द्रसूरि गुरु मंदिर की दसवीं वर्षगांठ पर ध्वजा चढ़ाई।

    इस अवसर पर परिवार से मंत्री चेतन्य काश्यप की दादी तेजकुंवर काश्यप, नीता काश्यप, डॉ. मनोरमा चौधरी, शैलेन्द्र मानावत, भावना मानावत, सिद्धार्थ-पूर्वी काश्यप, श्रवण काश्यप, समीक्षा एवं सारांश काश्यप उपस्थित रहे। पूजन प्रवीण बरबोटा ने पढ़ाई।

    आयोजन में श्री संघ अध्यक्ष सुशील छाजेड़, सचिव राजकमल दुग्गड़, कोषाध्यक्ष राजेंद्र खाबिया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष संजय कोचर, सचिव अभिषेक खाबिया, विपिन भंडारी, नरेंद्र घोचा, नरेंद्र छाजेड़, अभय सकलेचा, अभय बरबोटा, शांतिलाल मालक, राजेंद्र सुराणा, अनुज छाजेड़, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, चंद्रकांत मांडोत, निर्मल मेहता, नरेंद्र मेहता, रीतेश वोरा, प्रद्युम मजावदिया, सिद्धार्थ जैन, निर्मल कटारिया, मयंक शाह, संजय गंग, सुनील गाँधी, कांतिलाल दुग्गड़, नीलेश लोढ़ा, जीवन मुरार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 09 Aug 2025 19:53:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रक्षाबंधन और विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को, शराब दुकानें बंद रहेंगी, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक रूट डायवर्सन प्लान https://acntimes.com/Liquor-shops-will-remain-closed-on-Rakshabandhan-and-World-Tribal-Day-police-issued-route-diversion-plan https://acntimes.com/Liquor-shops-will-remain-closed-on-Rakshabandhan-and-World-Tribal-Day-police-issued-route-diversion-plan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रक्षाबंधन पर्व और विश्व आदिवासी दिवस एक ही दिन 9 अगस्त को हैं। इस दिन बहने भाइयों की कलाई पर स्नेह सूत्र बांध कर अपनी रक्षा का वचन लेंगी। वहीं जनजातीय समाज विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य जुलूस निकालेगा। कलेक्टर राजेश बाथम ने इस खास मौके पर शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहीं पुलिस विभाग ने इस दिन निकलने वाले जुलूस को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्सन प्लान जारी किया है।

    कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजेश बाथम ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं प्रशासकीय लोकहित में 9 अगस्त 2025 को विश्व आदिवासी दिवस पर निम्न शराब दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। विश्व आदिवासी दिवस पर जिला रतलाम की विदेशी कंपोजिट मदिरा दुकान समस्त एफ एल - २/एफ, एल - 3 बार एवं वाइन वाइन आउटलेट को अपराहं 5:00 बजे तक के लिए बंद रहेगी।

    ये शराब दुकानें बंद रहेंगी

    दुकान बंद रखे जाने वाली कंपोजिट मदिरा दुकानों का नाम मोरवानी, पलाश, धामनोद, पंचेड, नामली क्रमांक 1 नामली क्रमांक 2, सेमलिया, गुणावद, बांगरोद, अमलेटा, धराड़, बिलपांक, बिरमावल, सिमलावदा, सातरूंडा चौराहा दंतोड़िया, शिवपुरी, कमेड़, पलसोड़ा, बड़बड़ सज्जन मिल रोड पावर, हाउस रोड, त्रिपोलिया गेट, लक्कड़पिठा, नाहरपुरा, फ्रीगंज, स्टेशन रोड, बस स्टैंड, शनि गली, शहरसराय, बिरियाखेड़ी, रेलवे कॉलोनी, सैलाना रोड ओवर ब्रिज, जावरा रोड, सालाखेडी़, प्रतापनगर, सेजावता, डोसीगांव, सैलाना क्रमांक 01 व 02, सरवन, बाजना क्रमांक 01व 02 केलकच्छ, रावटी, शिवगढ़ आदि दुकानें बंद रहेंगी।

    मांझे की बिक्री व उपयोग पर लगी रोक

    चायना डोर एवं नायलॉन डोर बेचने व उपयोग करने पर रतलाम में आगामी दिवस में आने वाले रक्षाबंधन त्यौहार तथा अन्य सामान्य दिवसों में भी जनसामान्य द्वारा पतंग उड़ाता है। पता चला है कि पतंग व मांझा विक्रेताओें द्वारा चायना डोर (मांझा) तथा नायलॉन डोर (मांझा) का विक्रय किया जाता है। इसका उपयोग पतंगबाज द्वारा पतंग उड़ाने के दौरान तथा पतंग काटने पर उसका धागा आम रास्ते पर तथा खेल / क्रीड़ा मैदान में पेड़ों अथवा मकानों पर उलझकर लटकता रहता है इससे आमजन एवं खुले आसमान में विचरण करने वाले पक्षियों के उस मार्ग पर गुजरने के दौरान मांझा उनके गर्दन आदि पर उलझ कर जख्मी हो जाता है। इतना ही नहीं इससे जान का जोखिम भी रहता है। इसके जिला दंडाधिकारी सह कलेक्टर राजेश बाथम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के प्रभावशील रहने के दौरान जिले की सीमा क्षेत्र में चायना डोर (मांझा) एवं नायलॉन डोर (मांझा) का विक्रय तथा उपयोग तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    रतलाम पुलिस द्वारा यातायात डायवर्शन प्लान जारी

    09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस रतलाम शहर में मुख्य आयोजन पोलो ग्राउण्ड रतलाम पर सुबह 11.00 से अपराह्न 4.00 बजे तक प्रस्तावित है। इसमें आदिवासी संगठन एवं काफी संख्या में सैलाना, सरवन, बाजना, रावटी, शिवगढ, बिलपांक क्षेत्र से ग्रामीण जन रैली के रूप में पोलो ग्राउण्ड रतलाम पहुचेंगे। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया है।

    यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

    1. कार्यक्रम के दौरान शहर मे समस्त प्रकार के भारी वाहन शहर में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
    2. रैली के दौरान रैली रूट पर दो पहिया, चार पहिया समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
    3. सैलाना से बजंली होते हुए शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन आउटर रिंग रोड का प्रयोग करेंगे एवं कार्यक्रम के दौरान शहर के इंदर इन्ट्री नहीं करेंगे।
    4. शिवगढ़ तरफ से बाजना बस स्टैण्ड की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन वरोठ माता मंदिर से आउटर रिंग रोड का प्रयोग करेंगे एंव कार्यक्रम के दौरान शहर के अंदर इन्ट्री नहीं करेंगे।
    5. झाबुआ रोड तरफ से संत रविदास नाका की ओर आने वाले सभी भारी वाहन करमदी, सालाखेडी, बायपास मार्ग का उपयोग करेंगे।
    6. सालाखेडी फण्टा से फव्र्वारा चौक तरफ आने वाले सभी भारी वाहन प्रतापनगर पुलिया से डी-मार्ट होते हुए जाएंगे।

    यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था

    1. उत्कृष्ट विद्यालय, वन विभाग तिराहा।
    2. मिशन कम्पाउण्ड, सैलाना बस स्टैण्ड।
    3. अमृत सागर पार्किंग, अमृत सागर तालाब।
    4. आंबेडकर ग्राउण्ड पार्किंग, पोलो ग्राउण्ड के पास।
    5. चौपाटी एरिया महाराजा सज्जन सिंह स्टेच्यू चौराहा।

    नोट :  यह डायवर्सन प्लान व पार्किंग व्यवस्था कार्यक्रम प्रारम्भ होने से लेकर समापन तक प्रभावशील रहेगा।

    ]]>
    Fri, 08 Aug 2025 23:27:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रक्षाबंधन महोत्सव : भाजपा की महिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंत्री चेतन्य काश्यप व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को बांधी राखी, भाइयों ने बहनों को दिया रक्षा का वचन https://acntimes.com/BJP-celebrated-Rakshabandhan-Festival-in-Ratlam https://acntimes.com/BJP-celebrated-Rakshabandhan-Festival-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को रतलाम में रक्षाबंधन महोत्सव मनाया। इसमें उपस्थित बहनों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनीता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया।

    महोत्सव में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष उपाध्याय ने सभ स्वागत किया। जिलाध्यक्ष उपाध्याय एवं उनकी पत्नी नीतू उपाध्याय को मंच पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों ने राखी बांधी। इसी तरह कैबिनेट मंत्री काश्यप, महापौर पटेल व अन्य को सांसद चौहान सहित अन्य बहनों ने राखी बांधी। सभी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। बहनों की ओर से अतिथियों को बड़ी राखी भी भेंट की गई। जिला अध्यक्ष उपाध्याय ने बहनों पर भूलों की वर्षा भी की। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं असंख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन संचालन महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनीता कटारिया ने व आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने किया।

    संस्कृति के बिना संभव नहीं विकास- चेतन्य काश्यप

    रक्षाबंधन महोत्सव में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि भारतीय संस्कृति में इन त्यौहारों से समृद्ध है और इसमें हर त्यौहार का अपना महत्व है। रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर किया गया है। मुख्यमंत्री की पहल पर शासन स्तर पर कई त्योहार मनाए जा रहे हैं और इनका एक ही संदेश है कि संस्कृति के बिना विकास संभव नहीं है।

    काश्यप ने कहा कि- राखी, होली व दीपावली के त्योहार रिश्तों को निभाने का संदेश देते हैं। इससे हमारी संस्कृति का विकास होगा। इन त्योहारों के मूल अर्थ को समझ कर सभी समाज के विकास में अपना योगदान दें और अपने मन, परिवार और समाज में आनंद, उत्सव के साथ समृद्धि का माहौल बनाएं। सभी जनप्रतिनिधियों को ऐसे उत्सव के लिए आगे आना चाहिए। सांसद चौहान ने रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहनों के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व को यादगार बताया।

    ]]>
    Sun, 03 Aug 2025 19:26:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति ! खुला श्री नित्य चिंताहरण गणेश मंदिर का खजाना, 38 हजार रुपए का दान निकला, गणेशोत्सव मनेगा, 30 किलो चांदी का सिंहासन बनेगा https://acntimes.com/10-day-Ganeshotsav-at-Shri-Nitya-Chintaharan-Ganesh-Temple-from-August-27-donation-box-opened https://acntimes.com/10-day-Ganeshotsav-at-Shri-Nitya-Chintaharan-Ganesh-Temple-from-August-27-donation-box-opened एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर ट्रस्ट द्वारा 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। श्री गणेश जी के लिए 30 किलोग्राम चांदी से सिंहासन भी बनेगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर ट्रस्ट की बैठ रविवार को हुई। इस दौरान मंदिर का दानपात्र भी खोला गया जिसमें से 38 हजार रुपए की दान राशि निकली।

    गणेशोत्सव 27 अगस्त से शुरू होगा। इस उपलक्ष्य में श्री चिंताहरण गणपति मंदिर पैलेस रोड ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जाने वाले 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव को भव्य और विशाल रूप से मनाने के लिए श्री गणेश सत्संग मंडल की बैठक आहूत की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गणेशोत्सव पर मंदिर के अंदर और बाहर लाइट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन एवं टेंट डेकोरेशन  किया जाएगा। गणेशोत्सव पंडाल में विराट मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

    स्वर्ण बरक का चोला चढ़ेगा, 11 हजार लड्डुओं बांटेंगे

    गणेश उत्सव पर भगवान श्री गणपति जी को 10 दिन तक स्वर्ण बरक का चोला चढ़ाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर मंदिर ट्रस्ट समिति की ओर से 11 हजार लड्डुओं के प्रसाद का वितरण भी होगा। इसके अलावा रोज शाम को विशेष आरती होगी। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए रात में मंदिर से चल समारोह के साथ झांकी भी निकाली जाएगी।

    सिंहासन बनेगा, दीवार व फर्श में ग्रेनाइट लगेगा

    गणेश उत्सव के पश्चात भक्तों के सहयोग से भगवान श्री नित्यहरण गणपति जी,  भगवान श्री अर्धनारेश्वर एवं वेद माता गायत्री जी के लिए 30 किलो चांदी का सिंहासन बनवाया जाएगा। मंदिर की दीवार एंव फर्श पर ग्रेनाइट भी लगाया जाएगा।

    गणेश जी खजाने से निकली लक्ष्मी

    आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक के साथ ही मंदिर का दान-पत्र भी खोला गया। दान-पत्र खोले जाने के दौरान मंदिर के वरिष्ठ ट्रस्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य निमिष व्यास, समाजसेवी ओमप्रकाश सोनी, श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नयन व्यास उपस्थिति रहे। दानपात्र से 500 के 109 नोट, 200 के 58 नोट, 100 के 595 नोट, 50 के 826 नोट, 20 के 2158 नोट, 10 के 2662 नोट, 5 के 11 नोट एवं सिक्के सहित लगभग 38 हजार रुपए की दान राशि मिली।

    ये उपस्थित रहे बैठक में

    बैठक में भाजपा पार्षद धर्मेन्द्र रांका, ट्रस्ट के सचिन सिंह देवड़ा, राहुल शर्मा एडवोकेट, रत्ना पाल, सारिका दवे, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित सिंह देवड़ा, श्रेयांश मोदी, मनीष सोलंकी, ऋषभ शर्मा, कालू सोलंकी, नरेंद्र सिंह चौहान, अजय यार्दे, संजय पेमाल, अशोक गुर्जर, महिपाल सिंह, बलवंत सिंह पंवार, गोपाल शर्मा, सुनील माली, हेमंत सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा, सरोज कपूर, संगीता कपूर, सपना दुबे, मुकेश व्यास, राजीव  शर्मा, वासुदेव बैरागी, भोला बैरागी, सत्यम अवस्थी, संजय राठौर, निखिल शर्मा, गोविंद सिंह चौहान, दीपक शर्मा टिल्लू आदि उपस्थित हुए। 

    ]]>
    Sun, 27 Jul 2025 21:41:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म संस्कृति : पंचेश्वर महादेव मंदिर से 25 जुलाई को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, माही और शिवना के जल से होगा महाकाल का अभिषेक https://acntimes.com/Kanwar-Yatra-from-Pancheshwar-Mahadev-Temple-Ratlam-on-25th-July https://acntimes.com/Kanwar-Yatra-from-Pancheshwar-Mahadev-Temple-Ratlam-on-25th-July एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पंचेश्वर महादेव समिति शहर के थावरिया बाजार स्थित पंचेश्वर महादेव – पंचमुखी हनुमान मंदिर से सावन माह के उपलक्ष्य में कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में कांवड़ियों द्वारा बाबा महाकाल का माही और शिवना नदी के जल से अभिषेक किया जाएगा।

    पंचेश्वर महादेव समिति के अनुसार महाकाल भक्तों द्वारा लगातार चौथे वर्ष कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कावड़ यात्रा की शुरुआत पंचेश्वर महादेव मंदिर थावरिया बाजार से होगी। यह पैलेस रोड, नगर निगम तिराहा, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, कालिका माता मंदिर, महू रोड होती हुई निकलेगी। कावड़ यात्रा शुकवार को उज्जैन पहुंचेगी।

    100 भक्त होंगे शामिल

    सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में कांवड़ियों द्वारा दर्शन कर जल चढ़ाने के साथ यात्रा का समापन होगा। तीन दिवसीय कांवड़ यात्रा में करीब 100 भक्त शामिल होंगे। मंदसौर पशुपतिनाथ महादेव से शिवना नदी की एवं रतलाम की माही नदी के जल से महाकाल का अभिषेक किया जाएगा।

    ]]>
    Thu, 24 Jul 2025 10:53:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आस्था का सैलाब ! माही जी का जल लेकर उज्जैन के लिए रवाना हुई निष्ठा कांवड़ यात्रा, 21 को महाकालेश्वर को होगा जलाभिषेक https://acntimes.com/Nishtha-Kanwar-Yatra-leaves-from-Ratlam-for-Ujjain https://acntimes.com/Nishtha-Kanwar-Yatra-leaves-from-Ratlam-for-Ujjain एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सावन का महीना चल रहा है और हर तरफ धार्मिक आयोजनों की धूम है। शहर और भक्त शिव की आराधना की डूबे हुए। ऐसे में जवाहर व्यायामशाला के पहलवान वैभव जाट द्वारा शुक्रवार को निष्ठा कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु 21 जुलाई को उज्जैन में माहीजी के जल से महाकालेश्वर का अभिषेक करेंगे।

    आयोजन भव्य निष्ठा कावड़ यात्र-2025 संयोजक वैभव जाट (सन्नी पहलवान), जवाहर व्यायामशाला और अम्बर परिवार द्वारा किया जा रहा है। यात्रा का शुभारंभ व्यायााम शाला और अम्बर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और गणमान्य की मौजूदगी में हुआ। सभी सुबह काटजू नगर स्थित आमलिया भेरू मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां ममता नारायण जाट, दौलत जाट, वैभव जाट, गौरव जाट, सूरज जाट, अमन जाट सहित जाट परिवार के सभी सदस्यों ने भैरव बाबा का विधिवत पूजन किया। शिव और शक्ति के गण की महाआरती भी उतारी। इसके बाद भक्तों के सैलाब के रूप में यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हुई।

    जिले की सीमा तक हुआ स्वागत

    यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बैंडबाजा व ढोल की थाप पर उत्साह के साथ नृत्य किया। कोई ‘ओम् नम: शिवाय’ की स्वर लहरियों में डुबकी लगाता दिखा तो कोई सावन की फुहारों के बीच झूमता। यात्रा के स्वागत अभिनंदन का सिलसिला शहर से लेकर जिले की सीमा तक चलता रहा।

    20 को पहुंचेगी उज्जैन, 21 को होगा अभिषेक

    यह सैलाना बस स्टैंड होते हुए पावर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी से सातरुडा, खरसौद खुर्द पंहुची। वहां से 20 जुलाई को उज्जैन पंहुचेगी। यहां 21 जुलाई की सुबह सभी रतलामवासियों की ओर से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया जाएगा। महाकाल से सभी के लिए आशीर्वाद भी मांगा जाएगा। गौरतलब है कि यात्रा के पूरी रूट में भक्तों के ठहरने, खाने, पीने के भी प्रबंध भी किए गए हैं।

    ये भी हुए शामिल

    निष्ठा कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत पूरे रास्ते पर होता रहा। धर्म प्रेमी जनता और संगठनों ने मंच लगा कर वैभव जाट और यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व महापौर सुनीता यार्दे, शैलेन्द्र डागा, समाजसेवी खुर्शीद अनवर, समाजसेवी प्रवीण सोनी, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अजय ठाकुर, समाजसेवी गौरव अजमेरा, कांग्रेस नेता फैयाज मंसूरी सहित दर्जनों गणमान्यजन स्वागत कर शामिल हुए।

    पत्राकारों ने भी किया स्वागत

    यात्रा का पावर हाउस रोड पर पत्रकार शरद जोशी, राजेश जैन, संतोष जाट, नरेंद्र जोशी, सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, विजय मीणा, नीरज बरमेचा, दिनेश दवे, जलज शर्मा, जितेंद्र सिंह सोलंकी, यशवंत राठौर, समग्र जैन आदि ने स्वागत किया।

    ]]>
    Fri, 18 Jul 2025 19:42:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भव्य निष्ठा कांवड़ यात्रा – 2025 : माही के जल से होगा बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक, 400 से अधिक कांवड़ यात्री होंगे शामिल https://acntimes.com/The-grand-Nishtha-Kanwar-Yatra-2025-will-leave-from-Ratlam-to-Ujjain-on-July-18 https://acntimes.com/The-grand-Nishtha-Kanwar-Yatra-2025-will-leave-from-Ratlam-to-Ujjain-on-July-18 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भव्य निष्ठा कांवड़ यात्रा 2025 का आयोजन 18 जुलाई को होगा। यात्रा काटजूनगर स्थित आमलिया भैरू मंदिर से महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन तक निकलेगी। इस यात्रा में 400 कांवड़िये माही का जल लेकर उज्जैन पहुंचेंगे और महाकालेश्वर का अभिषेक करेंगे।

    कांवड़ यात्रा 18 जुलाई को सुबह 7 बजे आमलिया भेरू की महाआरती के बाद रवाना होगी। यात्रा 20 जुलाई को उज्जैन पहुंचेंगी। यहां 21 जुलाई को बाबा महाकालेश्वर का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित होने वाली इस कांवड़ यात्रा में 400 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होंगे।

    यह रहेगा यात्रा का रूट

    बता दें कि, भव्य निष्ठा कांवड़ यात्र-2025 का आयोजन वैभव जाट (सन्नी पहलवान) जवाहर व्यायामशाला एवं अम्बर परिवार द्वारा किया जाता है। कांवड़ यात्रा का यह तीसरा वर्ष है। रतलाम से कांवड़ यात्रा सैलाना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, दो बत्ती चौराहा, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी, सातरुंडा, खरसौद खुर्द होते हुए उज्जैन पहुंचेगी।

    ]]>
    Wed, 16 Jul 2025 22:56:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म – संस्कृति । महासती दक्षिण चंद्रिका डॉ. श्री संयमलता जी आदि ठाणा&4 का हुआ रतलाम नगर में मंगल प्रवेश, 29 जून को होंगे प्रवचन https://acntimes.com/Mahasati-Dakshin-Chandrika-Dr-Shri-Sanyamalata-ji-Adi-Thana-4-had-a-auspicious-entry-in-Ratlam-city https://acntimes.com/Mahasati-Dakshin-Chandrika-Dr-Shri-Sanyamalata-ji-Adi-Thana-4-had-a-auspicious-entry-in-Ratlam-city एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दक्षिण चंद्रिका महासाध्वी डॉ. श्री संयमलता जी म. सा. साध्वी डॉ. श्री अमितप्रज्ञा जी म. सा, साध्वी डॉ. श्री कमलप्रज्ञा जी म. सा. साध्वी श्री सौरभप्रज्ञा जी म. सा. आदि ठाना 4 का रतलाम नगर में मंगल प्रवेश हुआ। डॉ. श्री संयमलता जी म. सा. श्रमणसंघीय आचार्य डॉ. शिवमुनि म. सा. की आज्ञानुवर्तिनी एवं श्री कमलावती जी म. सा. की सुशिष्या हैं। सभी महासतियां राजस्थान के उदयपुर का चातुर्मास पूरा कर आगामी वर्षावास के लिए रतलाम आई हैं।

    पूज्य महासतियों का नगर प्रवेश सेजावता से कस्तूरबा नगर सुमंगल गार्डन में हुआ। इस अवसर पर श्री संघ, जैन दिवाकर नवयुवक मंडल, बहू मण्डल, महिला मंडल, बालिका मंडल के सदस्य साथ चल रहे थे। प्रवेश के पश्चात महासतियों ने सामूहिक प्राथना कर मांगलिक श्रवण करवाई।  संघ के मागदर्शक महेंद्र बोथरा ने बताया कि नगर प्रवेश के अवसर पर बापूलाल कोमलचन्द बोथरा परिवार के सौजन्य से 29 जून (रविवार) को सुबह 09 से 10 सुमंगल गार्डन में पूज्य महासती संयमलता म. सा. द्वारा महामंगलकारी अनुष्ठान एवं प्रवचन दिया जाएगा।

    श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक के अध्यक्ष अजय खिमेसरा के बताया कि पूज्य महासतियों का भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश का मंगल प्रवेश 4 जुलाई को होगा। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों भक्तगण शामिल होंगे। यह जानकारी श्री संघ के मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने दी।

    ]]>
    Sat, 28 Jun 2025 22:41:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    समाज और संस्कृति : माहेश्वरी समाज धूमधाम से मनाएगा महेश नवमी उत्सव, 31 मई से 04 जून तक होगा भव्य आयोजन https://acntimes.com/Mahesh-Navami-festival-will-be-celebrated-in-Ratlam-from-31st-May-to-4th-June https://acntimes.com/Mahesh-Navami-festival-will-be-celebrated-in-Ratlam-from-31st-May-to-4th-June एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री महेश नवमी के 4 जून को मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज एवं सहयोगी संगठनों द्वारा 5 दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव की शुरुआत 31 मई को होगी और 4 जून तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न आयोजन होंगे।

    माहेश्वरी समाज केक अध्यक्ष शैलेन्द्र डागा एवं सचिव नरेंद्र बाहेती ने बताया कि 31 मई 2025 को शाम 7 से रात 10 बजे तक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा संगीतमय सुंदरकांड किया जाएगा। 1 जून को सुबह 9.30 बजे युवा संगठन द्वारा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शाम 4 बजे से राम बाग हनुमान समिति व रामोला मंदिर उत्सव समिति के संयोजन में महेश मेले  का आयोजन होगा। मेले का उद्घाटन पार्षद निशा पवन सोमानी एवं वरिष्ठ समाज सेवी गोपाल मंत्री करेंगे। इसमें समाज बंधुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं व्यावसायिक स्टॉल लगाए जाएंगे। विभिन्न संगठनों द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

    मेडिटेशन व थ्री डी टेक्नोलॉजी का होगा प्रदर्शन

    2 जून को शाम 4 से 6 बजे तक महिला संगठन द्वारा एक नयी उमंग (मेडिटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रात 7 से 11बजे तक माहेश्वरी सेवा संगठन समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए माहेश्वरी प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम होगा। 4 जून को माहेश्वरी कपल क्लब दिव्य दर्शन एक नए रूप में थ्री डी टेक्नोलॉजी द्वारा किया जाएगा। इसमें महाँकाल भस्मारती, जगन्नाथ रथ यात्रा एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन होंगे।

    महेश शोभायात्रा निकलेगी, मेधावी छात्र सम्मानित होंगे

    4 जून को सुबह भगवान महेश का अभिषेक होगा। इस पश्चात 7.30 बजे माहेश्वरी समाज रामोला मंदिर से भव्य महेश शोभा यात्रा निकलेगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई माहेश्वरी भवन कसेरा बाजार पहुंचेगी। यहां महेश सभा होगी। मुख्य अतिथि जिम्मी बाहेती (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तिरला, धार), विशेष अतिथि मनोज सोमानी (पूर्व अध्यक्ष बीजेपी धार जिला) होंगे। अध्यक्षता सरला माहेश्वरी (प्रधानाध्यापिका गुरु तेग बहादुर स्कूल) करेंगी। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान भी होगा।

    इन्होंने की अपील

    समाज के माधव काकाणी, डॉ. बी. एल. तापड़िया, द्वारकादास भंसाली, घनश्याम लोहिया, राजेश चौखड़ा, अनुरूप सोमानी ने समाजजन से सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होने की अपील की है।

    ]]>
    Fri, 30 May 2025 13:45:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री शंकराचार्य जयंती पर रचना अभी&अभी ! भारत को 'अद्वैत वेदांत' का दर्शन देने वाले 'आद्य गुरु श्री शंकराचार्य जी' को सूफी कवि 'अज़हर हाशमी' का रचनात्मक प्रणाम https://acntimes.com/Poet-Azhar-Hashmis-composition-on-Adi-Guru-Shri-Shankaracharya-Jayanti-just-now https://acntimes.com/Poet-Azhar-Hashmis-composition-on-Adi-Guru-Shri-Shankaracharya-Jayanti-just-now आदि गुरु शंकराचार्य जी ने अपने ज्ञान से सनातन धर्म के अस्तित्व की रक्षा करने के साथ ही उसकी प्रतिष्ठा को भी अनंतकाल तक बनाए रखने के लिए समाज को अद्वैत वेदांत का दर्शन प्रदान किया। उनके इस दर्शन ने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का मार्ग प्रशस्त किया जो हम भारतीयों और सनातनियों को अपनी गौरवमयी संस्कृति को सहजने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। ऐसे गुरु के प्रति ख्यात कवि, लेखक, चिंतक, समालोचक, ज्योतिषी और पूर्व प्राध्यापक द्वारा कुछ पल पूर्व लिखे गए ये दोहे प्रासंगिक हैं, ये उनके प्रति एक रचनाकार का नवसृजन युक्त प्रणाम है।

    1

    भारत में अद्वैत का, दर्शन जिनके नाम।

    उन आदि गुरु शंकर को, श्रद्धा सहित प्रणाम।।

    2

    केरल से कश्मीर तक, इनका पुण्य प्रताप।

    ओंकारेश्वर दीक्षा, जिन पर यह शुचि छाप।।

    3

    माया और ब्रह्म अलग नहीं हैं, वे हैं एक।

    निर्गुण-सगुण उपासना, दोनों सहित विवेक।।

    4

    चार मठों की स्थापना, आद्य गुरु के नाम।

    भारतीय संस्कृति में, पवित्र सनातन धाम।।

    5

    कहा आदि गुरु ने दिव्य, कृपा का जिस पर हाथ।

    मिले उसे मनुष्यत्वम्, महापुरुष का साथ।।

    अज़हर हाशमी

    ]]>
    Fri, 02 May 2025 17:55:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म संस्कृति : प्राकट्य उत्सव पर भगवान श्री परशुराम की 251 जोड़ों ने की महाआरती, मलखंभ और तलवारबाजी का हुआ प्रदर्शन https://acntimes.com/251-couples-performed-Mahaarati-of-Lord-Shri-Parshuram-on-the-occasion-of-Prakatya-Utsav https://acntimes.com/251-couples-performed-Mahaarati-of-Lord-Shri-Parshuram-on-the-occasion-of-Prakatya-Utsav सर्व ब्राह्मण महासभा के आह्वान पर जुटे विप्रबंधु, नवाचार और सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण महासभा के आह्वान पर 251 जोड़ों ने परशुराम जी की महाआरती की। इस मौके पर शौर्य के प्रतीक मलखंभ और तलवारबाजी का प्रदर्शन भी किया गया।

    सोमवार शाम को भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रांगण में समाजजन जुटे। यहां महाकाल मंदिर उज्जैन के मुख्य पुजारी पं. प्रदीप गुरु तथा रतलाम के धर्मगुरुओं ने भगवान की महाआरती संपन्न करवाई। इसमें ब्राह्मण समाज के विभिन्न उपजातियों के अध्यक्षों के साथ ही मातृशक्ति, ब्रह्म युवा शक्ति तथा सर्व समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    आरती की थाली सजाने की हुई स्पर्धा, तलवारबाजी का प्रदर्शन हुआ

    इस मौके पर मातृ शक्ति को प्रोत्साहित के लिए आरती की थाली सजाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। तीन सबसे सुंदर और सुसज्जित थालियों के लिए मातृशक्ति को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्य आरती की थालियों को भी पुरस्कृत किया गया। मलखंभ और तलवारबाजी का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें मातृशक्ति ने भागीदारी की।

    यह लिया संकल्प

    महाआरती के दौरान समाजजन ने बच्चों के लिए शिक्षा, संस्कार के साथ ही ज्ञानवर्धन वाले कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि महासभा द्वारा समाज में जागृति लाने, मातृशक्ति को शस्त्रकला का प्रशिक्षण देने जैसे कार्यक्रम भी आगामी दिनों में किए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि ऐसे आयोजन भी हों जिनमें ज्यादा से ज्यादा नवाचार हो सके और उसका समाज को लाभ मिल सके। ओमप्रकाश त्रिवेदी व अजय जोशी सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किए।

    इनकी रही उपस्थिति

    महाआरती में सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, सचिव चैतन्य शर्मा, संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन व्यास, विजय शर्मा, अजय जोशी, महिला मण्डल अध्यक्ष कौशल्या त्रिवेदी, नूतन भट्ट, भावना शर्मा, रजनी उपाध्याय, सरोज ओझा, मोना सहित कई गणमान्य समाज बंधुओं तथा मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

    ]]>
    Wed, 30 Apr 2025 17:00:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रचना अभी&अभी ! ‘अक्षय तृतीया यानी, अक्षर&ब्रह्म&प्रबंध। परशुराम&प्राकट्य का, इस तिथि से संबंध।। &अज़हर हाशमी https://acntimes.com/Poet-Azhar-Hashmis-couplets-on-Akshaya-Tritiya-and-Parshuram-Jis-appearance-day https://acntimes.com/Poet-Azhar-Hashmis-couplets-on-Akshaya-Tritiya-and-Parshuram-Jis-appearance-day परशुराम और अक्षय तृतीया का संबंध

    1

    परशुराम हैं वीरता, सत्य-न्याय के पंथ।

    परशुराम का अर्थ है, शौर्य-शक्ति के ग्रंथ।।

     2

    अक्षय तृतीया यानी, अक्षर-ब्रह्म-प्रबंध।

    परशुराम-प्राकट्य का, इस तिथि से संबंध।।

    3

    अक्षय तृतीया शुभता, का है पावन प्रतिमान।

    मेष राशि में रहता, इस तिथि में दिनमान।।

    4

    अक्षय तृतीया गणेश, का गहरा संबंध।

    महाभारत लेखन में, वेदव्यास अनुबंध।।

     5

    साढ़े तीन शुभ मुहूर्त, में इस तिथि का नाम।

    करें अगर शुभ कार्य तो, शुभ होंगे परिणाम।

    6

    अक्षय तृतीया देती, यह पावन संदेश।

    शुभ सोच-शुभ कर्मों से, शुभ होगा परिवेश।।

    अज़हर हाशमी

    (रचनाकार ख्यात कवि, साहित्यकार, व्यंग्यकार, प्रवचनकार, ज्योतिषी हैं। आपने परशुराम जी के प्राकट्य दिवस और अक्षय तृतीया के खास अवसर के लिए आज ही कुछ ही पल पहले ये दोहे लिखे हैं।)

    ]]>
    Wed, 30 Apr 2025 11:05:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रकटोत्सव (अक्षय तृतीया) विशेष : ‘अक्षय और अनंत है परशुराम यश&कर्म...’ &अज़हर हाशमी https://acntimes.com/Special-on-Shri-Parashuram-Prakatotsav https://acntimes.com/Special-on-Shri-Parashuram-Prakatotsav श्री परशुराम

     

    अक्षय तृतीया कहती,

    परशुराम का मर्म ।

     

    अक्षय और अनंत है,

    परशुराम यश-कर्म ।।

     

    परशुराम तो 'तेज' है,

    परशुराम है 'त्याग' ।

     

    कश्यप को दे दी धरा,

    नहीं मोह - अनुराग ।।

     

    परशुराम का अभिप्राय,

    शास्त्र-शस्त्र का ज्ञान ।

     

    परशुराम यानी सतत,

    सत्य-तपस्या-ध्यान ।।

     

    सहस्रार्जुन दरअसल,

    अत्याचार प्रचंड ।

     

    परशुराम का अर्थ है,

    अन्यायी को दंड।।

     

    परशु का मतलब 'प्रताप',

    राम है 'पुण्य' प्रशस्त ।

     

    यानी पुण्य - प्रताप से,

    पाप हमेशा ध्वस्त ।।

    (प्रो. अज़हर हाशमी)

     

    (कवि, गीतकार, लेखक ‘प्रो. अज़हर हाशमी’ के गीत संग्रह ‘अपना ही गणतंत्र है बंधु’ से साभार।)

    ]]>
    Tue, 29 Apr 2025 20:01:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Happy Easter 2025 : ईसा का संसार था, सेवा का संसार... &अज़हर हाशमी https://acntimes.com/Happy-Easter-2025-It-was-the-world-of-Jesus-the-world-of-service-Azhar-Hashmi https://acntimes.com/Happy-Easter-2025-It-was-the-world-of-Jesus-the-world-of-service-Azhar-Hashmi प्रो. अज़हर हाशमी

    ईसा मसीह का अर्थ, क्षमा युक्त व्यवहार।

    बैर किसी से भी नहीं, हर प्राणी से प्यार।।

    ***

    ईसा मसीह मधुरता, सत्य-सादगी-न्याय।

    ईसा मसीह दरअसल, संयम के पर्याय।।

     ***

    ईसा मसीह दे गए, दुनिया को यह ज्ञान।

    जो है दुर्गुण से रहित, वह सच्चा इंसान।।

    ***

    ईसा की थी ख़ासियत, रोगी का उपचार।

    ईसा का संसार था, सेवा का संसार।।

    ***

    थोड़े शब्दों में यही, ईसा का संदेश।

    करो सदा सद्कर्म तो, बदलेगा परिवेश।।

    ***

    (रचनाकार प्रो. अज़हर हाशमी प्रसिद्ध कवि, लेखक, व्यंग्यकार, ज्योतिषी, शिक्षाविद् हैं)

    ]]>
    Sun, 20 Apr 2025 17:45:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री धर्मदास गण परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सभा 20 अप्रैल को रतलाम में, मप्र सहित कई राज्यों के सदस्य होंगे शामिल https://acntimes.com/Dharamdas-Gana-Parishads-national-executive-meeting-will-be-held-in-Ratlam-on-April-20 https://acntimes.com/Dharamdas-Gana-Parishads-national-executive-meeting-will-be-held-in-Ratlam-on-April-20 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धर्मदास गण परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली सभा 20 अप्रैल को रतलाम में होगी। इस सभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आगामी दिनों में होने वाले आयोजनों की रूपरेखा तय की जाएगी। सभा में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रांतों के गण परिषद पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे।

    धर्मदासगण परिषद के महामंत्री शैलेष पीपाड़ा ने बताया कि परिषद की पहली सभा कल 20 अप्रैल रविवार को दोपहर 1.30 बजे सैलाना रोड स्थित होटल श्रीजी पैलेस पर होगी। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भंसाली करेंगे। स सभा में मुख्य रूप से आगामी 29 अप्रैल को थांदला में होने जा रहे वीर परिवार के बहुमान कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।

    सभा में पूज्य आचार्य भगवंत की जन्म शताब्दी के द्वितीय वर्ष की कार्ययोजना की समीक्षा भी की जाएगी। इसले अलावा बच्चों के लिए लगाए जाने वाले ग्रीष्मकालीन बाल संस्कार एवं शिक्षण शिविर सहित स्वधर्मी सहयोग योजना और अन्य विषयों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

    ]]>
    Sat, 19 Apr 2025 11:49:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रकटोत्सव विशेष ! ‘गुण अनंत हनुमान के..., अजर & अमर हनुमान...’ &प्रो. अज़हर हाशमी https://acntimes.com/Prof-Azhar-Hashmis-couplets-on-Hanuman-Prakatotsav https://acntimes.com/Prof-Azhar-Hashmis-couplets-on-Hanuman-Prakatotsav प्रो. अज़हर हाशमी

    सभी देव वाहन सहित, बिन वाहन हनुमान ।

    फिर भी सबसे तेज गति, पवन पुत्र पहचान ।। 

    ***

    मन को पढ़ने में कुशल, प्रखर बुद्धि हनुमान ।

    इसलिए कहलाते हैं, हनुमत प्रज्ञावान ।।

    *** 

    ईमेल के मूल जनक, पवन - पुत्र हनुमान ।

    हनुमान की विशेषता, ध्यान, ज्ञान - विज्ञान ।।

    ***

    गुण अनंत हनुमान के, संभव नहीं बखान ।

    यही कारण त्रिलोक में, अजर - अमर हनुमान ।।

    *** 

    प्रो. अज़हर हाशमी

    ]]>
    Sat, 12 Apr 2025 21:30:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मंगल प्रवेश : महासती डॉ. कुमुदलता जी म.सा. आदि ठाणा कल रतलाम नगर में, 14 वर्षों के बाद हो रहा रतलाम आगमन https://acntimes.com/Mahasati-Dr-Kumudlata-ji-auspicious-entry-in-Ratlam-city-on-9th-April https://acntimes.com/Mahasati-Dr-Kumudlata-ji-auspicious-entry-in-Ratlam-city-on-9th-April एसीएन टाइम्स @ रतलाम। श्रमणसंघीय आचार्य शिवमुनीजी महाराज की आज्ञानुवर्ती, जैन दिवाकरीय मालव सिंहनी पूज्य गुरुवर्या कमलावती जी मा. सा. की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चंद्रिका शासन प्रभाविका डॉ. साध्वी कुमुदलता जी म. सा. रतलाम आ रही हैं। उनके साथ  साध्वी डॉ. महाप्रज्ञा जी मा. सा., साध्वी डॉ. पद्मकीर्ति जी मा. सा., साध्वी राजकीर्ति जी मा. सा. आदि भी होंगी। साध्वी मंडल का मंगल प्रवेश 9 अप्रैल को सुबह सालाखेड़ी होते हुआ रंगोली सभागृह के सामने गीता मंदिर पर होगा

    यह जानकारी श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक के अध्यक्ष अजय खीमेसरा और महामंत्री विनोद कटारिया ने दी। उन्होंने बताया कि महासती का 14 वर्षों के बाद रतलाम में आगमन हो रहा है। वे महावीर जयंती को होने वाले सकल जैन श्री संघ के कार्यक्रम में अपनी अमृत वाणी से प्रभु महावीर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए आशीर्वचन प्रदान करेंगी। संघ के मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना के अनुसार महासती जी मालवसिंहनी पूज्य श्री गुरुणी श्री कमलावती जी म. सा. के परिवार की शिष्या परम्परा से हैं और निर्भीक वक्ता हैं।

    ]]>
    Tue, 08 Apr 2025 22:27:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री परशुराम प्रकटोत्सव : श्री परशुराम युवा मंच 27 अप्रैल को निकालेगा वाहन रैली, इस बार धानमंडी से नहीं, महलवाड़ा से निकलेगी https://acntimes.com/Ratlam-Shri-Parshuram-Yuva-Manch-will-organize-a-vehicle-rally-on-March-27 https://acntimes.com/Ratlam-Shri-Parshuram-Yuva-Manch-will-organize-a-vehicle-rally-on-March-27 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ब्राह्मणों के आराध्य देव श्री परशुराम जी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए बैठकों और विप्रजनों को आमंत्रित करने का दौर जारी है। इसी क्रम में श्री परशुराम युवा मंच की बैठक संपन्न हुई। इसमें 27 अप्रैल को वाहन रैली निकालने का निर्णय लिया गया। इस बार रैली धानमंडी चौराहे के बजाय महलवाड़ा तिराहे से निकलेगी। 

    बैठक के पूर्व सर्वप्रथम श्री परशुराम युवा मंच के संरक्षक रहे स्व. हर्ष दशोत्तर को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात भगवान श्री राम व श्री परशुराम जी के जयकारे के साथ में बैठक की शुरुआत हुई। उपस्थित युवा शक्ति और वरिष्ठजन से रैली के विषय में सुझाव आमंत्रित किए गए। सभी ने एक स्वर में रैली में अधिक संख्या बल लाने पर जोर दिया। रैली के रूट में भी आंशिक बदलाव की बात उठी जिसे सभी ने समर्थन दिया। आयोजन में मातृ शक्ति की सहभागिता भी तय की गई।

    ये उपस्थित रहे

    गौरव त्रिपाठी, विवेक शर्मा, जगदीश व्यास, सिद्धार्थ पंड्या, अर्पित शर्मा, सोनू व्यास, जतिन उपाध्याय, आशीष पंडित, वैभव व्यास, संदीप व्यास, प्रवीण उपाध्याय, शैलेन्द्र तिवारी, सुनील शर्मा, सुनीता पाठक, कौशल्या शर्मा, प्रशांत व्यास, नवदीप शर्मा, कमलेश जोशी, अभिषेक शर्मा, अर्पित उपाध्याय, चेतन शर्मा, ओमप्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, अजय कुमार जोशी, सुधांशु व्यास, राजू सुरोलिया, राकेश आचार्य आदि उपस्थित रहे। संचालन स्नेहिल उपाध्याय ने किया। आभार हितेश हितेश शर्मा ने माना।

    ]]>
    Mon, 07 Apr 2025 23:52:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हनुमान जन्मोत्सव : 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले का शुभारंभ 8 अप्रैल को, कैबिनेट मंत्री काश्यप होंगे मुख्य अतिथि, रोज रात में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम https://acntimes.com/Hanuman-Janmotsav-5-day-Barbad-Hanuman-fair-begins-on-8-April https://acntimes.com/Hanuman-Janmotsav-5-day-Barbad-Hanuman-fair-begins-on-8-April एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बरबड़ हनुमान मंदिर मेला परिसर में पांच दिवसीय मेले का आयोजन 8 से 12 अप्रैल तक होगा। इसका शुभारंभ 8 अप्रैल (मंगलवार) को शाम 5 बजे होगा। प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

    मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप व रतलाम-झाबुआ झाबुआ सांसद अनीता चौहान होंगी। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। विशेष अतिथि पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होंगे।

    मेले को सफल बनाने की अपील महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, अनीता कटारा, विशाल शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद निशा-पवन सोमानी, बलराम भट्ट, धीरजकुवंर राठौर, प्रीति कसेरा, कविता महावर, रणजीत टांक वार्षदों ने नागरिकों से की है।

    मेले में ये आयोजन होंगे

    8 अप्रैल (मंगलवार) को : जीतू धोरा द्वारा खाटू श्याम की भजन संध्या

    9 अप्रैल (बुधवार) को : आकृति मिश्रा की भव्य भजन संध्या

    10 अप्रैल (गुरुवार) को : निषेध सोनी का लाफ्टर शो व ऑर्केस्ट्रा

    11 अप्रैल (शुक्रवार) को : प्रीति पुरोहित की सिंगिंग नाइट

    12 अप्रैल (शनिवार) को : हनुमान जयंती पर हनुमान जन्मोत्सव व नृत्य नाटिका।

    ]]>
    Mon, 07 Apr 2025 21:38:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मिसाल संस्कारों की ! जैन सोशल ग्रुप रतलाम मैत्री परिवार के बच्चों की अनूठी पहल, बचत के पैसों से गौशाला में गौमाता के लिए किया 56 भोग महोत्सव https://acntimes.com/Children-of-Jain-social-group-Ratlam-Maitri-Parivar-organised-56-Bhog-Mahotsav-for-Gau-Mata-from-their-pocket-money https://acntimes.com/Children-of-Jain-social-group-Ratlam-Maitri-Parivar-organised-56-Bhog-Mahotsav-for-Gau-Mata-from-their-pocket-money एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी रहने वाले जैन सोशल ग्रुप मैत्री ने सेवा और संस्कार की भावना का परिचय देते हुए गौशाला में गौ माता के लिए 56 भोग महोत्सव का आयोजन किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान मैत्री परिवार के सदस्य दंपतियों के छोटे-छोटे बच्चों का रहा। उन्होंने अपनी पॉकेट मनी और बचत की राशि से पूरा आयोजन कर सेवा की मिसाल प्रस्तुत की। 

    रामनवमी के अवसर पर रविवार सुबह सगोद रोड स्थित श्री जैन दिवाकर गौशाला में गौमाताओं के लिए 56 भोग महोत्सव का आयोजन जेएसजी मैत्री ने किया। जेएसजी मैत्री के अध्यक्ष राहुल नवलक्खा और सचिव सचिन मांडोत ने कार्यभार ग्रहण करने से पहले गौ माता की सेवा का यह अनूठा आयोजन किया। नवलक्खा ने बताया कि गौमाता के लिए तैयार पकवान में सूखे मेवे, मिठाइयां, पकवान, फल, सब्जियां आदि वस्तुएं टेबलों पर बुफे के रूप में सजाई गईं ताकि गायों को इन वस्तुओं को ग्रहण करने में परेशानी नहीं हो।

    यह सामग्री रही 56 भोग में शामिल

    गायों के लिए आयोजित 56 भोग किसी शादी या अन्य मांगलिक समारोह के रिसेप्शन से कम नजर नहीं आ रहा था। नवलक्खा ने बताया कि 56 भोग में 8 प्रकार के अनाज, 8 प्रकार के मेवे, 15 प्रकार की सब्जियां, 8 प्रकार के फल, 8 प्रकार की दालें भेंट की गईं। आहार में अंकुरित अनाज, गुड़, नान खताई, लाप्सी, खोपरा, पूड़ी, जलेबी, गुलाब जामुन, पेठा, दलिया, भूसा, दालें, सब्जियां, कई तरह के फल करीब 300 से अधिक गायों के लिए यह भोग तैयार कर सजाया गया था।

    इससे पूर्व सेवा कार्य का शुभारंभ मध्य प्रदेश रीजन के उपाध्यक्ष ललित काँठेड़, मध्य प्रदेश रीजन  चुनाव अधिकारी दीपेंद्र कोठारी, मध्य प्रदेश रीजन पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, मध्य प्रदेश रीजन कोषाध्यक्ष अमित कोठारी, वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ नीम चौक के वरिष्ठ इंदरमल जैन, महेंद्र बोथरा आदि ने की। इसके बाद गौ पूजन और आरती की गई।

     

    बच्चों ने लिया लाभ 

    आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसका पूरा लाभ जेएसजी मैत्री परिवार के सदस्य दंपति के बच्चों ने लिया। लगभग 33 बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी और बचत की हुई राशि से पूरा आयोजन का खर्च उठाया। इन सभी बच्चों का जेएसजी मैत्री परिवार द्वारा बहुमान किया गया। अंत में आभार जेएसजी मैत्री के सचिव सचिन मांडोत ने माना। 

    यह रहे मौजूद 

    आयोजन में जेएसजी मैत्री परिवार के संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी, पूर्व अध्यक्ष वैभव मेहता, नीलेश कोठारी, मयंक कोठारी, तरुण डांगी, मनोज अग्रवाल, राहुल सकलेचा, सौरभ कोठारी, संजय पुंगलिया, नयन मूणत, विनय वोहरा, सिद्धार्थ कोठारी, आशीष नवलखा, सिद्धार्थ बोराणा, वैभव धारीवाल, विशाल चोपड़ा, रौनक चोपड़ा, दीपक सेलोत, आकाश कोठारी, अर्पित संघवी, भावेश गादिया, सौरभ वोहरा, विपिन श्रीमाल, अमृत कटारिया, विनोद बाफना, नवयुवक मंडल नीम चौक से अध्यक्ष आशीष कटारिया, वीरेंद्र कटारिया, अरिहंत बोराणा, पंकज पटवा आदि सहित जेएसजी रतलाम के विभिन्न ग्रुपों के अध्यक्ष, सचिव भी मौजूद रहे।

    ]]>
    Mon, 07 Apr 2025 20:48:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राम नवमी पर रचना अभी&अभी : ‘राम राष्ट्र की चेतना, राम राष्ट्र&सम्मान...’ &प्रो. अज़हर हाशमी https://acntimes.com/Composition-on-Ram-Navami-just-now-Consciousness-of-Ram-Nation-Respect-of-Ram-Nation-Prof-Azhar-Hashmi https://acntimes.com/Composition-on-Ram-Navami-just-now-Consciousness-of-Ram-Nation-Respect-of-Ram-Nation-Prof-Azhar-Hashmi प्रो. अज़हर हाशमी

    अनुपम – अनंत - अलौकिक, राम धैर्य के धाम ।

    शौर्य - शक्ति - श्रीयुत् शिखर, कमलनयन श्रीराम ।।

     

    राम, वचन की एकता, राम शील - प्रतिमान ।

    राम यानी ‘चरैवेति’, सतत् सूर्य – गतिमान ।।

     

    राम सरलता के सिंधु, सदय राम का रूप ।

    शीतल छांव गर्मी में, सर्दी में ज्यों धूप ।।

     

    राम मौन - गंभीर भी, राम सहज संवाद ।

    राम कथानक कर्म के, नैतिकता के नाद ।।

     

    राम स्वयं ही ब्रह्म हैं, राम ज्ञान - विज्ञान ।

    राम राष्ट्र की चेतना, राम राष्ट्र – सम्मान ।।

     

    (रचनाकार प्रो. अज़हर हाशमी ख्यात कवि, गीतकार, साहित्यकार, समालोचक और ज्योतिष के जानकार हैं। आपने 1976 में 'राम वाला हिंदुस्तान चाहिए...' जैसी ख्यात रचना लिखी थी। उनकी बेटियां पावन दुआएं हैं तो कई राज्यों के विभिन्न कक्षाओं के पाठ्यक्रमों का हिस्सा भी बनीं। ऐसे रचनाकार के उपरोक्त दोहों के साथ आप सभी को श्री राम नवमी की कोटिश: बधाई और शुभकामनाएं)

    ]]>
    Sun, 06 Apr 2025 16:12:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ऐसे मनाया हिन्दू नववर्ष ! काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन व सहयोगी संस्थाओं ने पूर्वजों की स्मृति और जन्मदिन के मौके पर किए सेवा कार्य https://acntimes.com/Distributed-useful-items-in-the-hospital-on-the-occasion-of-New-Year https://acntimes.com/Distributed-useful-items-in-the-hospital-on-the-occasion-of-New-Year एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों की आवश्यकता अनुसार सामग्री का वितरण किया गया। यह सामग्री काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और उससे जुड़े सहयोगियों ने पूर्वजों की स्मृति और परिजन के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदान की।

    जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर की उपस्थिति में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े सहयोगियों ने हिन्दू नववर्ष सेवा कार्य कर मनाया। इसमें स्व. मोहनलाल डोशी की स्मृति में डोशी परिवार के भूपेंद्र, शरद, दीपक डोशी एवं दिनेश बारमेचा ने सहभागिता की। इसी प्रकार मुंबई निवासी अक्षत-संजीव  काबरा, नीता इसरानी एवं महेश शर्मा ने जन्मदिन की खुशी को सेवा कार्य के रूप में साझा की।

    ये जरूरी वस्तुएं कराईं उपलब्ध

    काकानी ने बताया कि उपरोक्त सहयोगियों ने संयुक्त रूप से तीन ब्लड प्रेशर मापने का आधुनिक उपकरण, एक वॉटर कैन, प्रतिदिन लावारिसों के उपयोग में आने वाली 6 सेट सामग्री, 45 यूरिन पॉट, 12 माइक्रो टेप रोल, कपड़े, बिस्कुट बॉक्स आदि प्रदान किए। सामग्री उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वार्ड प्रभारी सिस्टर को प्रदान की।

    सराहनीय और अनुकरणीय कार्य- डॉ. सागर

    इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सागर ने कहा कि जिला अस्पताल के वार्डों में आवश्यक सामग्री प्रदान कर बहुत ही सराहनीय कार्य इन परिवारों द्वारा काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से किया है। यह सभी समाजों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर काकानी फाउंडेशन ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी सहयोगी परिवारों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    ]]>
    Mon, 31 Mar 2025 14:51:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नव वर्ष मंगलमय हो : आओ मनाएं नया साल, हम सब मिल प्रो. अज़हर हाशमी के साथ कहें ‘नव सम्वत्सर तेरा स्वागत !’ https://acntimes.com/Welcome-to-the-new-year-Prof-Azhar-Hashmi https://acntimes.com/Welcome-to-the-new-year-Prof-Azhar-Hashmi नव सम्वत्सर तेरा स्वागत !

    नदियों का स्वर कल-कल कर दे,

    जलस्रोत सभी निर्मल कर दे ।

    बंजर को उर्वर-थल कर दे,

    भूमि का हरित आंचल कर दे ।

    कर दूर वनों की हर आफ़त !

    नव सम्वत्सर तेरा स्वागत !

     

    तरुणाई को पद-मान मिले,

    महिलाओं को सम्मान मिले ।

    श्रम को श्रम का प्रतिदान मिले,

    खेती को जीवनदान मिले ।

    व्यवसायी को भी दे राहत ।

    नव सम्वत्सर तेरा स्वागत !

    प्रो. अज़हर हाशमी

    (गीत संग्रह ‘काभी काजू घना, कभी मुट्ठी चना’ से साभार)

    ]]>
    Sun, 30 Mar 2025 18:08:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्रद्धा का 25वां साल ! श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा 4 अप्रैल को होगी रवाना, पदाधिकारियों ने देवालयों और लोगों को प्रदान किए आमंत्रण पत्र https://acntimes.com/Ratlam-Shri-Gadhkhankhai-Mata-Chunri-Yatra-will-leave-on-April-4 https://acntimes.com/Ratlam-Shri-Gadhkhankhai-Mata-Chunri-Yatra-will-leave-on-April-4 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 04 अप्रैल (शुक्रवार), 2025 को श्री पद्मावती माता जी मंदिर महलवाड़े से श्री गढ़खंखाई माता मंदिर तक चुनरी यात्रा निकलेगी। चुनरी यात्रा का यह 25 वर्ष है। इसमें 111 फीट लंबी चुनरी गढ़खंखाई माता जी भेंट की जाएगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति द्वारा देवालयों के साथ ही गणमान्यजनों को आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

    आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका ने बताया कि चुनरी यात्रा 04 अप्रैल 2025 को शाम 6 बजे श्री पद्मावती माता मंदिर से रवाना होगी। इससे पूर्व महलवाड़ा परिसर में मां पद्मावती एवं मां चामुण्डा को 11-11 फिट की चुनरी चढ़ाई जाएगी। तत्पश्चात भगवा ध्वजों एवं 111 फिट लम्बी चुनरी लेकर श्रद्धालु रवाना होंगे। यात्रा पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़ पीठा, बाजना बस स्टैंड, सागोद रोड, शिवगढ़ होते हुए 39 किमी पदयात्रा कर 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे श्री गढ़खंखाई माता जी मंदिर राजापुरा पंहुचेगी। मंदिर में हिन्दू राष्ट्र की कामना को लेकर माता रानी को चुनरी चढ़ाई जाएगी। अध्यक्ष रांका ने बताया कि इस वर्ष पुरुष पीला कुर्ता एवं महिलाएं लाल चुनरी पहन कर यात्रा में शामिल होंगी।

    कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा

    सप्तमी की रात्रि में रतलाम से श्री गढ़खंखाई माता मंदिर तक मार्ग पर उचित व्यवस्था की मांग को लेकर समिति सदस्यों ने कलेक्टर एव एसपी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें बताया कि सप्तमी को शाम से रतलाम से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर सुबह मंदिर पंहुचते हैं। इसमें महिला और बच्चियों की संख्या ज्यादा होती है। सैकड़ो दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों से भी भक्तजन दर्शन करने जाते हैं। इसके चलते अनेक जगह जाम की स्थिति बनती है। तेज गति से चलने वाले वाहनों की वजह से पैदल यात्रियों के साथ दुर्घटना होने का आंदेशा भी बना रहता है। 

    सड़क पार्किंग से लगता है जाम

    श्री गढ़खंखाई माता जी मंदिर के पहले पार्किंग व्यवस्था में जगह की कमी के चलते वाहन सड़क पर ही खड़े कर देने से हर वर्ष जाम की स्थिति भी बनती है। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतः चुनरी यात्रा की रात्रि को रतलाम से राजापुरा तक सड़क को दुरुस्तीकरण, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, दुर्घटना की आंशका के चलते रास्ते में चिकित्सा सुविधा एवं एम्बुलेंस और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करवाने का आग्रह भी किया गया है।

    इन्होंने की श्रद्धालुओं से अपील

    चुनरी यात्रा आयोजन समितिके धर्मेन्द्र रांका, नरेन्द्र सिंह चौहान, श्याम उपाध्याय, मंगलसिंह पंवार, ओमप्रकाश धीमान, विपिन सोनी, डॉ. रचित अग्रवाल, संजय पेमाल, नीरज चावला, ऋषि पाटीदार, पुखराज हंसवाल, प्रकाश सेठिया, मुकेश गांधी, गब्बर यादव, चिराग जायसवाल, लाखनसिंह शेखावत, गोविंद सिंह, नितिन संधवी, राजेश नागल, जितेन्द्र बामनिया, राहुल शर्मा (एडवोकेट), रवि वंडेला, निखिलेश सिंह पंवार, विनोद गुर्जर, अर्जुन प्रजापति आदि ने श्रद्धालुओं से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

    ]]>
    Thu, 27 Mar 2025 22:45:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सर्व ब्राह्मण का संकल्प ! 29 अप्रैल को धूमधाम से मनेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, चल समारोह निकलेगा, दुग्धाभिषेक के साथ होगी महाआरती https://acntimes.com/Lord-Parshurams-birth-anniversary-will-be-celebrated-with-great-pomp-on-29th-April https://acntimes.com/Lord-Parshurams-birth-anniversary-will-be-celebrated-with-great-pomp-on-29th-April एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया (29 अप्रैल) को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर धोल-धमाके और नगाड़े के साथ परशुरामजी का चल समारोह निकाला जाएगा। भगवान का दुग्धाभिषेक कर महाआरती भी की जाएगी।

    भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव भव्य और धूमधाम से मनाने को लेकर ब्राह्मण बोर्डिंग में सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई। मुख्य अतिथि बी. एल. पुरोहित रहे जबकि अध्यक्षता श्याम उपाध्याय ने की। विशेष अतिथि के रूप में अचल शुक्ला, संदीप व्यास, नवीन व्यास, उपाध्याय, ओ. पी. पालीवाल, नंदकिशोर शर्मा, नवनीत मेहता, सुनीता पाठक, सरोज ओझा, रक्षा मिश्रा एवं राखी व्यास उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया।

    तत्पश्चात सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने अक्षय तृतीया के दिन आयोजन ज्यादा होने से परशुरामजी का चल समारोह 27 मार्च को निकालने सहित तीन दिवसीय आयोजन करने का सुझाव और प्रस्ताव रखा लेकिन इस पर सहमिति नहीं बन सकी। विशेष अतिथि संदीप व्यास, प्रभाकांत उपाध्याय, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष के. के. द्विवेदी, प्रशांत व्यास सहित ज्यादातर वरिष्ठों और उपजातियों के प्रमुखों ने चल समारोह अक्षय तृतीय (29 मार्च) को ही निकालने पर जोर दिया।

    सर्वानुमति से तय हुआ आयोजन का स्वरूप

    बैठक में यह भी विचार आया कि हमारी भावी पीढ़ी परशुराम जी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सके, इसके लिए भागवत कथा, श्री राम कथा की ही तरह श्री परशुराम जी की कथा का आयोजन भी करना चाहिए। अतिथियों और वक्ताओं ने परशुराम जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके चलते सर्वसम्मति से 29 अप्रैल (मंगलवार) को सुबह 8 बजे श्री राम मंदिर सैलाना रोड से शक्तिनगर स्थित परशुराम मंदिर तक चल समारोह निकालने का निर्णय हुआ। चल समारोह का आकर्षण बग्घी, रथ, ढोल-नगाड़े रहेंगे। इसके पश्चात मंदिर में परशुराम जी का दुग्धाभिषेक कर महाआरती की जाएगी और प्रसादी भी वितरित होगी। उपस्थित मातृशक्ति, युवा शक्ति और विप्र शक्ति ने इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने का संकल्प लिया और परशुराम जी का जयकारा भी लगाया।

    समाज की एकता पर भी रहा जोर

    बैठक को संबोधित करने वाले सभी वरिष्ठों और वक्ताओं ने समाज की एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज की सभी उप जातियों को एक जाजम पर बैठ कर सामूहिक रूप से निर्णय लेने होंगे। ये सभी उप जातियां अलग-अलग नदियों के रूप में बहती रहें और समाज की बेहतरी और एकता के लिए तो कार्य करें ही लेकिन जब जरूरत तो हो सभी मिल कर समुद्र का रूप ले लें। जिस प्रकार मप्र में परशुराम कल्याण बोर्ड का गठन कर सरकार ने ब्राह्मणों के महत्व को समझा है, उसी प्रकार केंद्र स्तर पर और अन्य राज्यों में भी परशुराम कल्याण बोर्ड का गठन होना चाहिए।

    परशुराम की औरंगजेब से तुलना की निंदा की

    पिछले दिनों परशुराम जी की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से करने वाली जबलपुर की कांग्रेस नेत्री रेखा विनोद जैन की निंदा भी की गई। वक्ताओं ने कहा- जब भी ऐसे प्रसंग आएं तो समाज को उसका पुरजोर विरोध करना चाहिए। ब्राह्मण समाज का आयोजन हो तो किसी को बुलावे की प्रतीक्षा भी नहीं करनी चाहिए। संचालन सचिव नरेंद्र त्रिवेदी एवं उषा दुबे ने किया। आभार प्रदर्शन सीमा सुरोलिया ने किया।

    ये रहे उपस्थित

    बैठक में शांतिलाल शर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, गोपाल जोशी, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, मुकेश शुक्ला, जी. के. शर्मा, सुरेश दवे, सुनील गौतम, विजय शर्मा, सुनील शर्मा, प्रशांत व्यास, जगदीश उपाध्याय, कपिल व्यास, प्रशांत व्यास, के. के. द्ववेदी, पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला, ऋषि शर्मा, हरीश पुरोहित, घनश्याम राजपुरोहित, राजेश तिवारी, जगदीश शर्मा, सोमेश्वर पुरोहित, आनंद शर्मा, डॉ. दिनेश राजपुरोहित, मनीष उपाध्याय, राजू सुरोलिया, तरुण जोशी, नवदीप शर्मा, मनीष शर्मा, सत्येंद्र जोशी, राकेश शर्मा, उषा दुबे, रजनी व्यास, सविता तिवारी, डॉ. सुलोचना शर्मा, गरिमा उपाध्याय, उमाकांत उपाध्याय, आशा उपाध्याय, सीमा सुरोलिया, आरती त्रिवेदी, पूर्णिमा तिवारी, एडवोकेट हेमा निरंजनी, अरविंद मिश्रा, शरद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 25 Mar 2025 01:23:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति : ब्राह्मण समाज का रंगारंग फाग उत्सव 15 मार्च को, खाटू श्याम और सांवलिया जी के भजन भी होंगे https://acntimes.com/Colourful-Faag-festival-of-Brahmin-community-on-March-15-Bhajan-evening-will-be-held https://acntimes.com/Colourful-Faag-festival-of-Brahmin-community-on-March-15-Bhajan-evening-will-be-held एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ब्रह्म युवा शक्ति रतलाम द्वारा समपस्त ब्राह्मण समाज का रंगारंग भाग उत्सव 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसमें पं. प्रसन्न परसाई एवं ब्राह्मण समाज के भजन गायकों द्वारा खाटू श्याम जी और सांवलिया जी के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

    ब्रह्म युवा शक्ति रतलाम के इस आयोजन में ब्राह्मण समाज की सभी महासभाएं, महर्षि परशुराम सहकारी शाख संस्था मर्यादित और श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम समिति की भी सहभागिता होगी। आयोजन 15 मार्च को शाम 5 से रात 10 बजे तक न्यू रोड स्थित ब्राह्मण बोर्डिंग में होगा। इसकी मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. श्रीमती गीता दुबे होंगी। अध्यक्षता नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा करेंगी।

    त्रिवेदी आर्ट्स की मूर्तियां होंगी आकर्षण का केंद्र

    आयोजन में त्रिवेदी आर्ट्स की मूर्तियां भी सजाई जाएंगी। इसमें राधा-कृष्ण की मूर्ति के अलावा प्रथम आराध्य देव भगवान श्री गणेश, मां दुर्गा के साथ सांवलिया जी की मूर्तिंयां शामिल होंगे। त्रिवेदी आर्ट्स द्वारा झांकी भी सजाई जा रही है।

    तैयारियों का जायजा लिया, बैठक की

    भाग उत्सव और भजन संध्या को सफल बनाने के लिए ब्रह्म युवा शक्ति, महर्षि परशुराम सहकारी शाख संस्था मर्यादित और श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम समिति एवं ब्राह्मण समाज के अन्य संगठनों के पदाधिकारी ने शुक्रवार शाम को ब्राह्मण बोर्डिंग में बैठक की। इस दौरान सभी ने आयोजन की तैयारियों का जायजा भी लिया। बैठक में प्रवीण उपाध्याय, ओमप्रकाश त्रिवेदी, अनुराग लोखंडे, चैतन्य शर्मा, सुनील दुबे, नितिन जोशी, राजेश व्यास, सुभाष शर्मा, अजय जोशी, सत्येंद्र जोशी, भावेश शर्मा, कर्तव्य त्रिवेदी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने समस्त ब्राह्मण समाज से आयोजन में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

    ]]>
    Sat, 15 Mar 2025 00:22:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बैरवा समाज एकता संगठन ने मनाई महर्षि बालीनाथ महाराज की जन्म जयंती, उनके द्वारा समाजहित के और आध्यात्मिक कार्यों का स्मरण किया https://acntimes.com/Bairwa-Samaj-Ekta-Sangathan-celebrated-the-birth-anniversary-of-Maharishi-Balinath-Maharaj https://acntimes.com/Bairwa-Samaj-Ekta-Sangathan-celebrated-the-birth-anniversary-of-Maharishi-Balinath-Maharaj एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बैरवा समाज एकता संगठन द्वारा बैरवा समाज के आराध्य संत महर्षि बालीनाथ जी महाराज की जन्म जयंती मनाई गई। इस मौके पर संतश्री द्वारा समाज हित के और आध्यात्मिक कार्यों का स्मरण भी किया गया। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

    जन्म जयंती आंबेडकर मांगलिक भवन जवाहरनगर में मनाई गई। इसमें सभी पंचायतों के समाजजन उपस्थित रहे। सर्वप्रथम महर्षि बालीनाथ जी महाराज और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके बाद सामूहिक गुरुवंदना हुई। वक्ताओं ने महर्षि बालीनाथजी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों पर विचार व्यक्त किए।

    कार्यक्रम को शिवनारायण बड़गोत्या, मांगीलाल नगावत, रमाशंकर रमन, बीपी बंशीवाल, जगदीश मेहरा, ईश्वरलाल लोदवाल, महेश कुमार गोमे, विनोद रमन, राजेन्द्र मरमट, बीपी वर्मा, आरपी जाटवा आदि ने संबोधित किया। सभी ने समाज को संगठित करने की बात भी कही। संचालन मनोहर मरमट ने और आभार प्रदर्शन प्रेम. एन. वासन ने किया।

    ]]>
    Tue, 11 Mar 2025 02:01:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    उत्सव रंग का : कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने मनाया होली मिलन और फाग महोत्सव, भजन और गीतों पर झूमे समाजजन, EWS प्रमाण&पत्र बनवाने का लिया संकल्प https://acntimes.com/Ratlam-Kanyakubj-Brahmin-community-celebrated-Holi-Milan-and-Faag-Festival https://acntimes.com/Ratlam-Kanyakubj-Brahmin-community-celebrated-Holi-Milan-and-Faag-Festival एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का होली मिलन और फाग उत्सव धूम-धाम से मनाया गया। समाजजन भजनों और होली के गीतों पर जमकर झूमे। फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। समाज ने शासन की EWS का लाभ लेने के लिए अपने बच्चों का प्रमाण-पत्र बनवाने का संकल्प भी लिया।

    कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की रतलाम जिला इकाई का होली मिलन और फाग उत्सव स्थानीय स्वीट एवेन्यू होटल पर आयोजित किया गया। इसमें समाज की महिलाओं ने ढोलक और मंजीरे के साथ परंपरागत भजन गाए और उस पर नृत्य भी किया। फूलों की पंखुड़ियों से होली भी खेली और गुलाल भी लगाया।

    समाज की एकता पर दिया जोर

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष के. के. द्विवेदी, महिला इकाई की अध्यक्ष रक्षा मिश्रा, सेवानिवृत्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश मिश्रा, सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला सहित अन्य ने समाज की एकता को लेकर विचार व्यक्त किए। समाज के वरिष्ठ अजय कुमार अग्निहोत्री ने अनोखे अंदाज में कविता सुनाकर सभी को गुदगुदाया।

    प्रतिभाओं और वरिष्ठों का किया अभिनंदन

    आयोजन के दौरान मीना अग्निहोत्री और मधुरलता अवस्थी सहित समाज की अन्य मातृशक्ति को गुलाब भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। डॉ. स्वर्णिम तिवारी और यदुनंदन अवस्थी को अपने परिवार, समाज और शहर का नाम गौरवान्वित करने पर पुष्पमाला पहनाकर और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। बता दें कि डॉ. तिवारी ने हाल ही में अपनी चिकित्सा की पढ़ाई पूर्ण की है। वहीं यदुनंदन ने दिल्ली में आयोजित मिस्टर मसल्स मेनिया स्पर्धा में सब जूनियर और जूनियर श्रेणी में गोल्ड मैडल जीता। वे रतलाम में आयोजित हुई पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में मिस्टर चेतना भी बने।

    सभी बच्चों के बनावएंगे EWS प्रमाण-पत्र

    आयोजन के दौरान समाजजन ने EWS श्रेणी के तहत आर्थिक आधार पर दिए गए आरक्षण का लाभ उठाने के लिए अपने बच्चों के EWS प्रमाण-पत्र बनाने का संकल्प भी लिया। समाज अध्यक्ष के. के. द्विवेदी और डॉ. मुनीद्र दुबे ने इसके लिए समाज स्तर पर पहल करने की बात कही। यह भी तय किया गया कि समाजजन जिन भी बच्चों के EWS प्रमाण बनाना चाहते हैं वे सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स एक फाइल में विधिवत लगाकर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सैलाना रोड स्थित कार्यालय पर जमा कराएं।

    इनका रहा सहयोग

    आयोजन के दौरान कई परिवारों ने वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करा कर सदस्यता भी ग्रहण की।  कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार अग्निहोत्री, हेमंत तिवारी, एल. के. द्विवेदी, दिनेशचंद्र पाठक, कुलदीप अवस्थी, ऋचा अवस्थी आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा। संचालन डॉ. मुनींद्र दुबे ने किया। आभार पूर्णिमा तिवारी ने माना।

    ]]>
    Tue, 11 Mar 2025 00:18:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 35 लाख रुपए में बनवाया जाएगा विरुपाक्ष महादेव मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार, संत&महात्मा के सान्निध्य में हुआ भूमि पूजन https://acntimes.com/Chetan-Kashyap-Foundation-will-build-the-main-entrance-of-Virupaksha-Mahadev-Temple-for-Rs-35-lakh-Bhoomi-Pujan-completed https://acntimes.com/Chetan-Kashyap-Foundation-will-build-the-main-entrance-of-Virupaksha-Mahadev-Temple-for-Rs-35-lakh-Bhoomi-Pujan-completed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले बिलपांक स्थित विरुपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का भूमिपूजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुआ। प्रवेश द्वार का निर्माण करीब 35 लाख की लागत से होगा। फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने कथावाचक जया किशोरी जी के श्रीमुख से आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में इसका संकल्प लिया था।

    भूमिपूजन समारोह में अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी एवं घटवास के नीलकंठ धाम के संस्कार ऋषि श्री दिनेश व्यास का सान्निध्य प्राप्त हुआ। अतिथि ग्रामीण विधायक, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं महापौर प्रहलाद पटेल रहे। इस मौके पर स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्यद्वार के निर्माण का बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। वे धर्म से जुड़े कार्य समय-समय पर करते रहते हैं। यह कार्य वे स्वयं के फाउंडेशन के माध्यम से कराते हैं। इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। संस्कार ऋषि श्री दिनेश व्यास ने कहा कि जब तक जीवन में विनम्रता और सादगी नहीं होती है, सेवा का भाव नहीं होता तब तक राष्ट्र बड़ा नहीं हो सकता है।

    काश्यप में राजनीति से परे हटक काम करने का भाव है- पांडेय

    भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि जो संकल्प लेकर काम करते हैं तो उसका परिणाम मिलता है। संकल्प शक्ति की जो भूमिका है, उसमें अगर मैं काश्यप जी का नाम लूं तो राजनीति से परे हटकर समाज के लिए निरंतर काम करने के लिए, धर्म और संस्कृति के लिए निरंतर परिश्रम करने का जो भाव है, वह ऐसे व्यक्तित्व में होता है। रतलाम जिले में वह ताकत है, वह सामर्थ्य है कि भगवान विरुपाक्ष का यह स्थान देश में पहचाना जाएगा।

    बिलपांक कॉरिडोर के रूप में विकसित हो

    ग्रामीण विधायक ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से बिलपांक को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने और इसकी राशि स्वीकृत कराने का आग्रह किया। उन्होंने सिंहस्थ महाकुंभ से पूर्व यह पुनीत कार्य को जल्द से जल्द कराने की आवश्यकता जताते हुए विकास के कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भव्य द्वार का भूमि पूजन करवाकर पुनीत कार्य किया है। धर्म के प्रति उनकी निष्ठा और समपर्ण अनुकरणीय है।

    महापौर से लेकर हर किसी ने की काश्यप की सराहना

    महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री काश्यप जी के संकल्प से आज इस पुनीत कार्य की शुरुआत की है, जो जल्द ही पूर्ण होगा। विरुपाक्ष महादेव मंदिर कॉरिडोर बनाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। क्षेत्र के अशोक पाटीदार ने इस मौके पर काश्यप द्वारा विशेष निवेश क्षेत्र का विकास करने के कार्य को अभिनव बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए ढाई करोड़ से अधिक रुपए के प्लांट शुरू कराए थे। उनके द्वारा कुपोषण मुक्ति का पुनीत कार्य किया जा रहा है और शिक्षा एवं खेल को प्रोत्साहित करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। धर्म के क्षेत्र में उनकी सक्रियता हम सबके लिए प्रेरणादायी है। 

    ये उपस्थित रहे

    भूमि पूजन समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, जिला मंत्री राजेंद्र पाटीदार, रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, जनपद सदस्य उर्मिला राव, सरपंच श्रवण पाटीदार, उपसरपंच अनीता जाट, अशोक पाटीदार, विक्रमादित्य पाटीदार एवं मंडल अध्यक्ष व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 26 Feb 2025 23:09:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सम्मान साफा रैली : हाथों में केसरिया ध्वज, सिर पर साफा और ओठों पे ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ का उद्घोष, 3 घंटे में तय हुई 4 किलोमीटर की दूरी https://acntimes.com/Samman-Safa-vehicle-rally-took-place-in-Ratlam-Nari-Shakti-gave-the-message-of-gender-equality https://acntimes.com/Samman-Safa-vehicle-rally-took-place-in-Ratlam-Nari-Shakti-gave-the-message-of-gender-equality एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर रविवार को जय श्री राम और हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान नारी शक्ति ने हवा में शस्त्र लहराए तो सभी रोमांचित हो उठे। अवसर था जवाहर व्यायामशाला परिवार अंबर ग्रुप द्वारा निकाली गई सम्मान साफा वाहन रैली का। इसमें लगभग 4500 लोग केसरिया साफे बांध कर वाहनों से शहर के विभन्न मार्गों से होकर गुजरे। वाहन रैली श्री गढ़ कैलाश मंदिर में विसर्जित हुई।

    जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 30 साफा बांधने वाले उस्ताद ने युवाओं को साफा बांधना शुरू कर दिया था। यह सिलसिला दोपहर 12 बजे चला। तत्पश्चात सम्मान साफा रैली प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़ कैलाश मंदिर पहुंची। यहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक और महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। रैली का शहर में जगह-जगह मंच के माध्यम से अनेक सामाजिक संगठनों, संस्थाओं ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया।

    नारी शक्ति भी हुई शामिल, दिया लैंगिक समानता का संदेश

    महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा और हब की नोडल अधिकारी अंकिता पंड्या के नेतृत्व में पर्यवेक्षक दीपा चौधरी और हब प्रभारी यशोदा राजावत के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाएं भी रैली में शामिल हुईं। सभी का जवाहर व्यायामशाला अंबर परिवार द्वारा साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद नारी शक्ति हाथों में हम होंगे कामयाब, मिशन शक्ति, मैं निडर हूं... जैसे प्रेरणादायी संदेश लिखे फ्लैक्स और हाथों में शस्त्र लेकर रैली के रूप में गढ़ कैलाश मंदिर तक पहुंची। इस दौरान नारी शक्ति ने लैंगिक समानता की ओर कदम बढ़ाने का संदेश भी दिया।

    साफा भी सम्मानित और पहनने वाला भी

    जवाहर व्यायामशाला के सूरज जाट (पहलवान) ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उलक्ष्य में सम्मान साफा रैली का आयोजन किया जा रहा है। शुरुआत में 100-150 लोग जुड़े थे। धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता गया और आज लगभग 5 हजार लोग इससे जुड़ गए हैं। रविवार को निकली रैली में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को पहनाने के लिए राजस्थान के जोधपुर से 4500 से अधिक केसरिया साफे मंगवाए गए थे।

    उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य है कि सनातन परंपरा व संस्कृति की जानकारी छोटे-छोटे हिस्से तक पहुंचना चाहिए। साफा हमारे पहनावे का अभिन्न अंग है। साफे का सम्मान भी है और जिस व्यक्ति को साफा पहनाया जाता है उसका भी सम्मान होता है। सूरज ने बताया कि इस बार नारी शक्ति के शामिल होने से रैली की गरिमा और बढ़ गई। आगामी वर्षों में पुरुषों के साथ ही नारी शक्ति भी बराबर की संख्या में शामिल होकर भारतीय सनातन संस्कृति के अनुसार आदर्श पेश करेंगी।

    ये हुए शामिल

    इस अवसर पर जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकाली गई साफा सम्मान रैली में जगदीश पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सूरज पहलवान, अश्विन जायसवाल, अंबर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान, अमन पहलवान, सत्यदेव मलिक पहलवान, प्रवीण सोनी सहित बड़ी हजारों संख्या में युवा शामिल रहे।

    ]]>
    Sun, 23 Feb 2025 23:42:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति : महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में जावाहर व्यायामशाला परिवार एवं अंबर ग्रुप की सम्मान साफा वाहन रैली 23 फरवरी को, पहलवान दौलत जाट करेंगे नेतृत्व https://acntimes.com/Javahar-Gymnasium-Family-and-Ambar-Groups-Samman-Safa-Vehicle-Rally-on-23-February https://acntimes.com/Javahar-Gymnasium-Family-and-Ambar-Groups-Samman-Safa-Vehicle-Rally-on-23-February एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व जवाहर व्यायामशाला परिवार एवं अम्बर ग्रुप द्वारा सम्मान साफा (वाहन) रैली निकाली जा रही है। यह रैली 23 फरवरी (रविवार) को सुबह 10:00 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर विसर्जित होगी।

    जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक उस्ताद युवाओं को साफा बांधेंगे। इसके बाद सम्मान साफा (वाहन) रैली शुरू होगी। यह सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़कैलाश मंदिर पर पहुंचेगी। यहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक और महाआरती कर महाप्रसादी का वितरित किया जाएगा।

    इन्होंने किया आयोजन को सफल बनाने का आह्वान

    जवाहर व्यायामशाला के संचालक एवं पहलवान दौलत जाट, सूरज जाट, अम्बर जाट, अभिषेक जाट, वैभव जाट, मयंक जाट, गौरव जाट एवं अमन जाट ने शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से अपील की है कि सभी अपने ईष्टमित्रों के साथ शामिल होकर रैली को सफल बनाएं।

    ]]>
    Sat, 22 Feb 2025 20:38:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति ! मुनि श्री प्रमाणसागरजी म.सा. से कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की विशेष चर्चा, सम्यक शिखरजी में निर्मित हो रहे गुणायतन तीर्थ पर भी हुई बात https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyaps-special-discussion-with-Munishri-Praman-Sagar-Ji-MS https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyaps-special-discussion-with-Munishri-Praman-Sagar-Ji-MS एसीएन टाइम्स @ भोपाल । आचार्य गुरु श्री विद्यासागरजी म. सा. के शिष्य मुनिश्री प्रमाणसागरजी म.सा. से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने विशेष चर्चा की। भोपाल के पंच कल्याणक स्थल पर मंत्री काश्यप ने मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न विषयों पर विचार रखे।

    इस दौरान धार्मिक और शैक्षणिक मुद्दों के साथ समाज से जुड़े कई प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। मंत्री काश्यप ने तीर्थ पर्वराज सम्यक शिखरजी में मुनिश्री प्रमाणसागरजी की प्रेरणा से निर्मित हो रहे गुणायतन तीर्थ के संबंध में विशेष रूप से चर्चा कर अपने भाव व्यक्त किए।

    ]]>
    Fri, 21 Feb 2025 22:01:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जयंती (18 फरवरी) पर विशेष : निश्छलता, निर्मलता और पवित्रता की त्रिवेणी है रामकृष्ण परमहंस का व्यक्तित्व& श्वेता नागर https://acntimes.com/Special-on-birth-anniversary-​​Ramakrishna-Paramahansas-personality-is-a-confluence-of-innocence-purity-and-holiness-Shweta-Nagar https://acntimes.com/Special-on-birth-anniversary-​​Ramakrishna-Paramahansas-personality-is-a-confluence-of-innocence-purity-and-holiness-Shweta-Nagar श्वेता नागर

    जिस तरह कमल कीचड़ में खिलते हुए भी कीचड़ की गंदगी से मुक्त रहता है ठीक वैसे ही संसार में रहते हुए भी सांसारिक बुराइयों जैसे मद, मोह, माया, अहंकार और घृणा के कीचड़ में अपने व्यक्तित्व की पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए मानव से महा मानव बनने की यात्रा पूर्ण करते हुए संपूर्ण मानवजाति को मानवता का संदेश देते स्वामी रामकृष्ण परमहंस भारत की महान संत परम्परा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    महानता, मानवता की परछाई हैं। क्योंकि मानवता का मान न रखते हुए महान बनने की सोच उस सीढ़ी के समान है जो केवल हवा में लटकी दिखाई देती है जिसका कोई धरातल नहीं है और जिस पर चढ़ना और ऊंचाई पर पहुंचना केवल कल्पना में विचरण करना ही है।

    और इसलिए स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने अपने संपूर्ण जीवन में स्वयं को महान या दिव्य बताने की चेष्ठा कभी नहीं की बल्कि संसार को यही संदेश दिया कि प्रत्येक जीव में ईश्वर का अंश है और उस ईश्वर के अंश के प्रति संवेदनशील भाव को रखना ही व्यक्ति को महान बना देता है। यानी अपने मानवीय मूल्यों को बनाए रखना ही ईश्वर के प्रति हमारी आस्था की अभिव्यक्ति है और स्वीकृति भी। 

    रामकृष्ण परमहंस का जीवन परिचय 

    मानवीय मूल्यों के पोषक संत रामकृष्ण परमहंस का जन्म 18 फरवरी 1836 को बंगाल प्रांत स्थित कामारपुकुर ग्राम में हुआ था। इनके बचपन का नाम गदाधर था। पिताजी का नाम खुदीराम और माताजी का नाम चन्द्रा देवी था।

    बचपन से ही गदाधर यानी रामकृष्ण परमहंस का मन मस्तिष्क सांसारिक जीवन को स्वीकार नहीं कर रहा था। उनका हृदय अलौकिक संसार में विचरण करना चाह रहा था और ऐसा हुआ भी। निरंतर आध्यात्मिक अनुभूतियों से उनका साक्षात्कार होता रहा और वे "परमहंस" अवस्था को प्राप्त कर गए।

    रामकृष्ण परमहंस मां काली के अनन्य उपासक रहे, उन्हें देवी ने साक्षात् दर्शन दिए और और इसी दैवीय तत्व ने उनकी जीवन लीला को देव लीला में बदल दिया।

    रामकृष्ण परमहंस की दृष्टि दिव्य और सोच विराट थी इसलिए यह कहा जा सकता है कि भारत ही नहीं विश्व के आध्यात्मिक चिंतकों और संत परम्परा में वे पहले ऐसे संत रहे जिन्होंने सभी धर्मों की साधना उन्हीं धर्मों की पूजा पद्धति के अनुसार की और स्पष्ट रूप से रेखांकित किया कि सभी धर्मों का सार एक ही है वह है मानव का कल्याण करना। 

    स्वामी विवेकानंद के गुरु के रूप में रामकृष्ण परमहंस का व्यक्तित्व

    स्वामी विवेकानंद हर बात को तर्क की तुला पर तोलते थे और वे केवल श्रद्धा या आस्था के पैमाने पर व्यक्तिव का परीक्षण नहीं करते थे। उनकी सोच वैज्ञानिक थी। इसलिए रामकृष्ण परमहंस के  व्यक्तित्व को भी उन्होंने श्रद्धा के पैमाने से नहीं नापा अपितु तार्किक और विवेक सम्मत दृष्टि से निरखा और परखा। और उसके बाद ही स्वयं को रामकृष्ण परमहंस के प्रति समर्पित कर दिया।

    तात्पर्य यह है कि स्वामी विवेकानंद जैसा तार्किक और प्रज्ञा पुरुष रामकृष्ण परमहंस को गुरु के रूप में स्वीकारता है तो यह रामकृष्ण परमहंस की दिव्यता को प्रमाणित करता है।

    स्वयं स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के प्रति अपने श्रद्धा भाव को कुछ इस तरह अभिव्यक्त किया है "भाइयों, तुम लोगों ने मेरे हृदय के एक दूसरे तार, सब से अधिक कोमल तार का स्पर्श किया है, वह है मेरे गुरुदेव, मेरे आचार्य, मेरे जीवनादर्श, मेरे ईष्ट, मेरे प्राणों के देवता श्री रामकृष्णदेव का उल्लेख! यदि मनसा, वाचा, कर्मणा मैंने कोई सत्कार्य किया हो, यदि मेरे मुँह से कोई ऐसी बात निकली हो, जिससे संसार के किसी भी मनुष्य का कुछ उपकार हुआ हो तो उसमें मेरा कुछ भी गौरव नहीं, वह उनका है। परंतु यदि मेरी जिह्वा ने कभी अभिशाप की वर्षा की हो, यदि मुझसे कभी किसी के प्रति घृणा का भाव निकला हो, तो वे मेरे हैं, उनके नहीं। जो कुछ दुर्बल है, वह सब मेरा है, पर जो कुछ भी जीवनप्रद है, बलप्रद है, पवित्र है, वह सब उन्हीं की शक्ति का खेल है, उन्हीं की वाणी है और वे स्वयं हैं।"

    ऐसे महान संत रामकृष्ण परमहंस को उनकी जयंती (18 फरवरी) पर शत-शत नमन है।

    (श्वेता नागर लेखिका, शिक्षिका एवं संत श्री रामचंद्र परमहंस जी की उपासक भी हैं)

    ]]>
    Tue, 18 Feb 2025 18:11:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्रीमद् भागवत कथा : मृत्यु लोक में माता अनुसूइया जैसा कोई नहीं, उनके जैसा ही हो हर महिला का चरित्र& श्री देवस्वरूपानंद महाराज https://acntimes.com/very-womans-character-should-be-like-that-of-mother-Anusuiya-Shri-Devswaroopanand-Maharaj https://acntimes.com/very-womans-character-should-be-like-that-of-mother-Anusuiya-Shri-Devswaroopanand-Maharaj एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हर महिला का चरित्र माता अनुसूईया जैसा होना चाहिए जो अपने पति की तन व मन से सेवा करती थीं। उनके जैसा मृत्यु लोक में कोई नहीं है। यह बात सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में श्री स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के द्वितीय निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान व्यास पीठ से श्री स्वामी देवस्वरूपानंद महाराज ने कही।

    स्वामी जी ने उन्होंने कहा कि माता अनुसूईया का विवाह ऋषि अत्रे से हुआ था। महिलाओं में ईर्ष्या की भावना बहुत अधिक होती है। महर्षि नारद ने जब देवलोक में माता अनुसूईया के सतित्व की  तारीफ मां पार्वती, लक्ष्मी व सरस्वती से की तो उन्होंने ईर्ष्या से वशीभूत होकर ब्रह्मा, विष्णु, महेश को परीक्षा लेने माता अनुसूईया के पास भोजन-भिक्षा लेने भेजा। उस समय अत्रे मुनि वन में गए हुए थे। यदि किसी व्यक्ति के घर पर कोई भी भिक्षुक भोजन-पानी की भिक्षा लेने आए तो उसे तुरंत दे देना चाहिए। परंतु भिक्षा लेने आए देवताओं ने माता अनुसूईया से कहा कि वे उनकी जाँघ पर बैठकर भिक्षा ग्रहण करेंगे।

    अभिमंत्रित जल से बनाया दिया देवों को बच्चा

    स्वामी जी ने बताया कि माता अनुसूईया ने तप से जान लिया था कि ये तीनों ब्राह्मण के वेश में ब्रह्मा, विष्णु, महेश हैं। अतः उन्होंने अभिमंत्रित जल ब्रह्मा, विष्णु, महेश पर छिड़का जिससे वे तीनों छह माह के बच्चे बन गए। माता अनुसूईया ने उन बच्चे बने देवताओं को गोद में बिठाकर भिक्षा ग्रहण करवाई। उसके बाद में उन्हें पालने में लिटा दिया। कहने का तात्पर्य यह है कि महिलाएं अपने सतीत्व से सब कुछ कर सकती हैं।

    वासना छोड़ें, परलोक की कामना करें

    श्री स्वामी देवस्वरूपानंद महाराज ने कहा कि सारी वासनाओं का मूल शरीर में होता है। व्यक्ति को इह लोक की वासना छोड़ना चाहिए तथा परलोक की कामना करना चाहिए। व्यक्ति भगवान की अनन्य भक्ति करें तो भवसागर के पार हो जाता है। जैसे-जैसे मनुष्य की आयु बढ़ती है वृद्ध शरीर संकुचित होता जाता है तथा त्रष्णा बढ़ती जाती है। जब मृत्यु नजदीक हो तो परमात्मा का स्मरण करना चाहिए, अंत:करण पटल से परमात्मा का चिंतन करना चाहिए व शास्त्रों का पठन-पाठन करना चाहिए। संतों के सानिध्य व शब्दों को श्रवण करने से व्यक्ति के अज्ञान की गांठ धीरे-धीरे खुल जाती है तथा भगवत प्राप्ति होती है।

    निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    राकेश पोरवाल ने बताया कि कथा के प्रारंभ में कथा जजमान दिनेश राय व पद्मा राय ने पोथी पूजन किया। अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर हंसा पाटनी, कमल बाबूजी, कैलाश जाट, रतनलाल जौहार, मनोहर सिंह, विक्रम सिंह पंवार, सुरेश पापटलाल, भगवती सहित नागरिक मौजूद थे। स्वामी स्वरूपानंद महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर अखंड ज्ञान आश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें डॉ. रामेंद्र गुप्ता व डॉ. नैंसी गुप्ता ने नागरिकों की नि:शुल्क जांच की। घुटने व कमर दर्द के लिए परामर्श दिया तथा औषधि वितरित की। शुगर की जांच व फिजियोथैरेपी भी की गई।

    ]]>
    Mon, 10 Feb 2025 22:49:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति : भगवान श्री देवनारायणजी के जन्मोत्सव पर गुर्जर समाज ने निकाली शोभायात्रा, घोड़े और झांकी रही आकर्षण का केंद्र https://acntimes.com/Gurjar-community-took-out-a-procession-on-the-birth-anniversary-of-Lord-Shri-Devnarayanji https://acntimes.com/Gurjar-community-took-out-a-procession-on-the-birth-anniversary-of-Lord-Shri-Devnarayanji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के समस्त गुर्जर समाज ने आराध्य देव भगवान श्री देवनारायणजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवान देवनारायणजी ने शहर का भ्रमण किया।

    शोभायात्रा सुबह 10:00 बजे त्रिपोलिया गेट से प्रारंभ हुई। घोड़े, बग्घियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सुसज्जित रथ में भगवान देवनारायणजी का चित्र विराजमान था। यात्रा में राजस्थान के आसींद में स्थित अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल मालासेरी डूंगरी के पुजारी श्यामलाल पोसवाल मुख्य रूप से शामिल रहे।

    यहां से होकर गुजरी शोभायात्रा

    शोभायात्रा चांदनी चौक, चौमुखीपुल, घांसबाजार, माणक चौक, गणेश देवरी, धनमंडी, नाहरपुरा चौपाटी, कॉलेज रोड, नगर निगम चौक, महलवाड़ा एवं थावरी बाजार होते हुए श्री देवनारायण मंदिर, गुर्जर मोहल्ला, धर्मभाई जी का वास पर समाप्त हुई। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक मंडलों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

    महाआरती हुई

    शोभायात्रा के समापन के उपरांत श्री देवनारायण मंदिर में महाआरती एवं भव्य प्रसादी का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समस्त गुर्जर समाज जिला रतलाम के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में, युवा, महिलाएँ एवं बच्चे शामिल रहे।

    ]]>
    Mon, 10 Feb 2025 01:38:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रसंग वश : ‘कितनी मुश्किल से फुर्सत का संडे आया हाथ, बहुत दिनों के बाद बैठकर खाना खाया साथ’& अज़हर हाशमी https://acntimes.com/Prof-Azhar-Hashmis-poem-tells-the-importance-of-community-meals-and-food-mantra https://acntimes.com/Prof-Azhar-Hashmis-poem-tells-the-importance-of-community-meals-and-food-mantra बहुत दिनों के बाद बैठकर खाना खाया साथ !

     अज़हर हाशमी

    कितनी मुश्किल से फुर्सत का संडे आया हाथ,

    बहुत दिनों के बाद बैठकर खाना खाया साथ!

    शहरी जीवन में कुछ ऐसी होती भागमभाग,

    सबकी अपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग।

    बहुराष्ट्रीय कंपनियों से ऐसा हुआ सामाना,

    भूल गए परिवारजनों के साथ बैठकर खाना।

    मोबाइल को दूर किया जो बन बैठा था नाथ,

    बहुत दिनों के बाद बैठकर खाना खाया साथ!

    साथ हुआ तो रिश्तों की ऊष्मा को पहचाना,

    पूर्व भोज के बातों का खुल गया छिपा खाना।

    मधुर-मधुर सम्वादों को सुनकर किया अवगाहन,

    सम्वादों के सेतु पर चलता रिश्तों का वाहन।

    साथ पिया तो मन को भाया काढ़ा यानी क्वाथ,

    बहुत दिनों के बाद बैठकर खाना खाया साथ! 

    सहना ववतु’ ‘सहनो भुनक्तु’ है शुभ मंत्र पुराना,

    तेजयुक्त हों साथ - साथ हम’ यह संदेश सुहाना।

    अपने सुख-दुख साझाकर जब रोटी बांटी - खायी,

    सहनो भुनक्तु’ की महिमा तब हमें समझ में आयी।

    भारतीय संस्कृति - महत्ता से ऊंचा है माथ,

    बहुत दिनों के बाद बैठकर खाना खाया साथ!

    (प्रो. अज़हर हाशमी ख्यात कवि, साहित्यकार, समालोचक एवं कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के पूर्व व्याख्याता हैं। आपकी यह रचना हिंदी दैनिक पत्रिका के 9 फरवरी, 2025 के अंक से साभार)

    ]]>
    Sun, 09 Feb 2025 18:43:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जनजाति समागम : महाकुंभ में जनजाति संस्कृति रक्षा का शंखनाद 6 फरवरी से, 25 हजार वनवासी श्रद्धालु धर्म, संस्कृति व परंपरा की रक्षा का संकल्प लेंगे https://acntimes.com/Tribal-Sammelan-of-Abha-Vanvasi-Kalyan-Ashram-in-Prayagraj-from-6th-February-25-thousand-tribals-will-participate https://acntimes.com/Tribal-Sammelan-of-Abha-Vanvasi-Kalyan-Ashram-in-Prayagraj-from-6th-February-25-thousand-tribals-will-participate एसीएन टाइम्स @ महाकुंभ नगर । प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा 6 से 10 फरवरी तक भव्य जनजाति समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक समागम में देशभर के लगभग 25 हजार जनजाति श्रद्धालु उपस्थित रहकर अपनी धर्म, संस्कृति और परंपरा की रक्षा का संकल्प लेंगे।

    अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संलग्न सेवा समर्पण संस्थान के प्रदेश महामंत्री सलिल नेमानी ने बताया अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम देशभर के 12 करोड़ जनजाति समाज की धर्म, संस्कृति और परंपरा की रक्षा के साथ-साथ जनजाति क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य चला रहा है। पिछले कुछ वर्षों से देशभर में आयोजित विभिन्न कुंभ पर्व में जनजाति समाज को एकत्र कर अपनी प्राचीन संस्कृति का विराट दर्शन कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। नासिक, उज्जैन, प्रयागराज कुंभ में अब तक जनजाति समाज बड़ी संख्या में सम्मिलित हुआ है।

    नेमानी के अनुसार प्रयागराज में चल रहे ऐतिहासिक महाकुंभ के अवसर पर इस बार भी जनजाति समागम का भव्य आयोजन आश्रम की ओर से किया गया है। 6 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में देशभर से 25 हजार से अधिक जनजाति समाज एकत्र होकर अपनी धर्म, संस्कृति व परंपरा की रक्षा का संकल्प लेगा।

    युवा कुंभ का आयोजन भी होगा

    प्रदेश महामंत्री ने बताया इस कुंभ की विशेषता यह है कि इस बार युवा कुंभ का आयोजन 6 और 7 फरवरी को होगा। इसमें देशभर के 10 हजार युवा सम्मिलित होकर इस विराट सांस्कृतिक महासागर का दर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में 20 चयनित प्रतिभावान युवाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

    शोभायात्रा निकलेगी, 150 नृत्य टोलियां शामिल होंगी

    7 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसमें देशभर के जनजाति बंधु एवं भगिनी अपनी परंपरागत वेशभूषा और नृत्य के साथ कुंभ स्नान का पुण्य प्राप्त करेंगे। इस जनजाति समागम में विभिन्न जनजातियों की लगभग 150 नृत्य टोलियां सम्मिलित होंगी। ये सभी अपने परंपरागत नृत्य - संगीत का प्रदर्शन करते हुए 'तू मैं एक रक्त' भाव का संदेश विश्व को देंगे। 6, 7 एवं 8 फरवरी को समागम में चार अलग-अलग मंचों पर सांस्कृतिक प्रदर्शन भी होंगे।

    संत सम्मेलन 10 फरवरी को

    10 फरवरी को संत सम्मेलन होगा। इसमें विभिन्न प्रांतों के जनजाति समाज के संत धर्म और संस्कृति पर विचार रखेंगे। इनमें प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरिजी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरीजी, आचार्य महामंडलेश्वर रघुनाथ महाराज (फरशीवाले बाबा) आदि मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    इसलिए और खास है यह आयोजन

    नेमानी के अनुसार यह वर्ष जनजाति अस्मिता के नायक भगवान बिरसा मुंडा का 150 जन्म जयंती का वर्ष है। ऐतिहासिक महाकुंभ के पर्व में यह वर्ष आने के कारण इस कुंभ को एक उत्सव पर्व के रूप में मनाने का संकल्प लेकर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संलग्न सेवा समर्पण संस्थान के कार्यकर्ता सतत् लगे हुए हैं।

    ]]>
    Wed, 05 Feb 2025 12:41:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये है रतलामी शौर्य ! रतलाम स्थापना महोत्सव में 2100 वीरांगनाओं ने तलवारें लहराकर किया ‘जय भवानी & जय शिवाजी’ का उद्घोष https://acntimes.com/This-is-the-bravery-of-Ratlam-2100-brave-women-waved-swords-during-Ratlam-Foundation-Festival https://acntimes.com/This-is-the-bravery-of-Ratlam-2100-brave-women-waved-swords-during-Ratlam-Foundation-Festival एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम की धरा पर पहली बार साहस, शौर्य और पराक्रम का अदभुत नजारा देखने को मिला। रविवार शाम नेहरू स्टेडियम में 2100 वीर वीरांगनाओं ने हाथों में चमचमाती तलवारें लहराईं और जय भवानी - जय शिवाजी का उद्घोष कर नारीशक्ति के महत्व को प्रदर्शित किया। मौका था वसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव के तहत नगर निगम और रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वीर वीरांगना के कौशल प्रदर्शन का। 

    समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में धार से राष्ट्र सेविका समिति की बौद्धिक प्रमुख अमृता भावसार, विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा उपस्थित रहीं। इसमें माताएं, बहनें पीले व भगवा वस्त्र में हाथों में तलवार लेकर भारत माता की जयकार और जय भवानी, जय शिवाजी, जय जय श्री राम, हर हर महादेव की गूंज के साथ अपने साहस और कौशल का प्रदर्शन करती नजर आईं।

    मंचासीन अतिथियों का स्वागत रतलाम स्थापना महोत्सव के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव सहित अन्य ने किया। स्वागत उद्बोधन समिति अध्यक्ष सोनी ने दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा संयोजक शर्मा ने बताई। अंत में वीर वीरांगनाओं को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से प्रसाद स्वरूप मिष्ठान का वितरण किया गया।

    बड़ी कल्पना को सार्थक करना अत्यंत सराहनीय- चेतन्य काश्यप

    मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि वीर वीरांगना के शस्त्र कौशल के प्रदर्शन की कल्पना कर उसे सार्थक करना एक बड़ी कल्पना थी। आयोजन समिति ने अपने विचार को मूलरूप देकर नारी शक्ति के माध्यम से साहस, शौर्य का परिचय दिया है। यह रतलामवासियों के अलावा संपूर्ण नारी शक्ति को गौरवांवित करता है। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार नारी शक्ति का सम्मान शुरू से करती आ रही है। इसी तारत्मय में प्रदेश सरकार ने खिलाडिय़ों की माताओं को वीर शिवारजी की मां जीजामाता के नाम से सम्मानित किया है। इसके अलावा नारी शक्ति समय-समय पर विभिन्न रूपों से परिवार और समाज को निरंतर प्रेरणा देती आ रही हैं।

    बच्चियों और महिलाओं के हाथों में तलवार देखकर गौरवान्वित हूं- अमृता भावसार

    मुख्य वक्ता धार से राष्ट्र सेविका समिति की बौद्धिक प्रमुख अमृता भावसार ने अपने तेजस्वी और ओजस्वी भाषण से सभी को आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि आज मैं स्वयं को छोटी बच्चियों से लेकर महिलाओं को भगवा वस्त्र और हाथों में तलवार देखकर गौरवांवित महसूस कर रही हूं। भारत की स्त्री जब परामक्रम धारण करती है तो संसाक की कोई भी शक्ति उसके सामने नहीं टीक सकती है। रतलाम की धरती पर मातृशक्ति के शस्त्र कौशल का अद्भुत नजारा देखकर हम सब साक्षी बनेंगे।

    महापौर पटेल ने नारी शक्ति से की स्वच्छता में सहयोग की अपील

    मंचासीन अतिथियों ने भी हाथों में तलवार लेकर उद्घोष किया। अध्यक्षता कर रहे महापौर प्रहलाद पटेल ने नारी शक्ति का अभिवादन करते हुए कहा कि आप इसी तरह शस्त्र कौशल का अभ्यास जारी रखें। उन्होंने नारी शक्ति से स्वच्छता को लेकर भी अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने नारी शक्ति को शस्त्र प्रशिक्षण के लिए पिछले एक माह से निरंतर अभ्यास की सराहना की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को शास्त्र के साथ शस्त्र दोनों का ज्ञान होना आवश्यक है। समारोह में रतलाम की मातृशक्ति ने इसी रूप में अपना परिचय दिया है। संचालन विकास शैवाल और रामबाबू शर्मा ने किया। महोत्सव के तीसरे दिन 3 फरवरी को सुबह 11 बजे रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

    ये उपस्थित रहे

    समारोह में निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के गोपाल शर्मा, अनुज शर्मा, पवन सोमानी, आदित्य डागा, ललित दख, सुशील सिलावट, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव मूणत, रवींद्र पाटीदार, अनिल कटारिया, राजेंद्र पाटीदार (आयुष्मान), नरेंद्र श्रेष्ठ, अभय काबरा, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मनोहर पोरवाल, पार्षद हितेश शर्मा कामरेड, शक्तिसिंह राठौर, प्रीति कसेरा, शबाना खान, संजय कसेरा सहित बड़ी संख्या में नारी षक्ति एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 03 Feb 2025 10:59:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    परशुराम कल्याण बोर्ड ब्राह्मणों के माध्यम से सनातन की परंपरा को समाज में व्याप्त करने का काम करेगा& पं. विष्णु राजोरिया https://acntimes.com/Parshuram-Kalyan-Board-will-work-to-spread-the-tradition-of-Sanatan-in-the-society-Pt-Vishnu-Rajoria https://acntimes.com/Parshuram-Kalyan-Board-will-work-to-spread-the-tradition-of-Sanatan-in-the-society-Pt-Vishnu-Rajoria मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के वसंतोत्सव में वक्ताओं ने सनातन संस्कृति और वसंत तथा रतलाम राज्य के इतिहास पर डाला प्रकाश

    चिकित्सा, शिक्षा एवं कला क्षेत्र में सक्रिय तीन शख्सियतों का स्मान भी किया

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गुरुओं ने, ऋषि-मुनियों ने जो मार्ग प्रशस्त किया उसका अनुकरण करने का दायित्व सबसे पहले ब्राह्मण को है। परशुराम कल्याण बोर्ड ब्राह्मणों के माध्यम से सनातन की परंपरा को समाज में व्याप्त करने का प्रयत्न करेगा। सभी सनातनी एक हैं, जातियों का जन्म कालांतर में हुआ। पहले कोई जाति होती नहीं थी। वर्ण व्यवस्था जन्म से लागू नहीं थी, बल्कि कर्म से है। यह देश, समाज और परिवार को चलाने की एक व्यवस्था भर थी। इसलिए सभी को उचित सम्मान मिलेगा और यह दायित्व ब्राह्मण निभाएंगे।

    यह बात मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया ने कही। वे परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम इकाई द्वारा डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय में आयोजित वसंतोत्सव 2025 में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने की। सनाढ्य ब्राह्मण समाज के श्याम उपाध्याय, परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे के साथ डॉ. अनुराधा गोखले, डॉ. सुलोचना शर्मा एवं डॉ. स्नेहा पंडित भी मंचासीन रहीं।

    पंडित राजोरिया ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि परशुराम कल्याण बोर्ड ने यह निश्चित किया है कि प्रत्येक पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए लेकिन उसके महत्वपूर्ण तथ्यों पर भी विशद व्याख्या हो। आप प्रत्येक पर्व घर में तो मनाएं ही, सामूहिक रूप से एकत्र होकर भी मनाएं। 

    सनातन के बिना भारतवर्ष की कल्पना संभव नहीं

    पं. राजोरिया ने कहा कि सनातन बिना भारतवर्ष की कल्पना संभव नहीं है। हमारा राष्ट्र सनातन राष्ट्र है। अखंड भारतवर्ष सृष्टि की उत्पत्ति के साथ ही सनातनमय थी। जैसे-जैसे सनातन छूटता गया, लोग बिखरते गए। सारे अवतार इसी भूमि पर हुए क्योंकि यह अत्यंत पावन भूमि है। आदि शंकराचार्य जी ने चारों धामों को स्थापित करने का जो काम किया वह भारतवर्ष कभी विस्मृत नहीं कर सकता। पं. राजोरिया ने जोर देते हुए कहा कि ब्राह्मण की मौजूदा दशा इसलिए है क्योंकि उन्होंने अपने मूल कर्त्तव्यों से विमुख होकर आचरण संहिता का पालन नहीं किया। भारत अनेक वर्ष तक ऐसी अवस्था में रहा जिससे ब्राह्मणों की आचरण संहिता बदली, ब्राह्मणोचित कार्य भी कठिनाई से हो पाए।

    कम से एक संतान को वेदपाठी बनाएं

    प्रदेश अध्यक्ष पं. राजोरिया ने कहा कि नारी शक्ति, ब्राह्मणों, वेदाचार्यों, साधु-संतों और माता-पिता के सम्मान की सनातन परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि सभी वेदपाठी बनें, लेकिन ब्राह्मणों को कम से कम एक संतान को वेदपाठी अवश्य बनाएं, भले ही वे कर्मकांड न करें। रतलाम में सनातन पहले से जागृत है। यहां समाज में समरसता स्थापित होगी, सभी सनातनियों को बराबर सम्मान मिलेगा और इसका दायित्व ब्राह्मणों का होगा। राजोरिया ने बताया कि परशुराम कल्याण बोर्ड के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जनजागरण कर अक्षय तृतीया पर सनातन समाज की कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएंगे। उन्होंने जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे को एक डायरेक्ट्री बनाने का सुझाव दिया जिसमें जिले के प्रत्येक ब्राह्मण परिवार का नाम और उसकी पारिवारिक स्थिति का उल्लेख हो। मार्च के प्रथम सप्ताह तक जिले की बोर्ड की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

    सनातन को समझना हो तो वेदों की ओर लौटना होगा– डॉ. मुरलीधर चांदनीवाल

    मुख्य वक्ता शिक्षाविद् एवं वेदों के अनुवादक डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने सनातन संस्कृति और वसंत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम सनातन की चर्चा तो बहुत करते हैं लेकिन इसके बारे में जानते बहुक कम है। सनातन धर्म को मानने वाले ब्राह्मण हो या न हों, इसके कोई फर्क नहीं पड़ता। जो सनातन को जानते हैं वे पुरुष सूक्त की महिमा अच्छी तरह जानते हैं। जब पहली बार यज्ञ हुआ तब उसमें वसंत का वर्णन आया क्योंकि वसंत उसमें घी था। यह घी आयु है, जीवन है, वसंत है। इस वसंत ने हम सबके जीवन का संचार किया। परशुराम, सनातन धर्म के संस्थापक आचार्य हैं। वे 10 अवतारों में से एक हैं और ऋषि हैं। परशुराम को अग्नि की लपटों में देखें, समुद्र की तरंगों में देखें। वेद-ब्राह्मणों की संधि (युग्म) में परशुराम हैं, वे ही पहले राम हैं। वे समय की देन हैं। जब लोहे का आविष्कार हुआ तो सबसे पहले बे शस्त्र को परशु कहते हैं और उन्होंने उसे उठाया।

    डॉ. चांदनीवाला ने कहा कि सनातन को समझना हो तो वेदों की ओर लौटना होगा। वेदों की ओर लौटे बिना सनातन को नहीं समझ सकते। सभी वेद जानते हैं, रोज उसका पाठ करते हैं, उच्चार करते हैं, क्योंकि हमारी पूजा पद्धति ही ऐसी है। पुष्पांजलि और मंत्रोच्चार यही है। सूर्य को अर्घ्य देना सनातन की अर्चना करना है। नदी में स्नान करने जा रहे हैं तो पवित्रता चाहिए, नदी आपके पाप धोने के लिए नहीं बनी है। रामगिरी के आश्रम की माटी सीता जी के नहाने से पवित्र हो गई थी। उन्होंने विभिन्न सूक्तों का महत्व बताया।

    रतलाम राज्य का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है- कैलाश व्यास

    रंगकर्मी एवं पूर्व उप संचालक अभियोजन कैलाश व्यास (एडवोकेट) ने रतलाम राज्य के गौरवशाली इतिहास पर पहलू डाला। उन्होंने बताया कि आज वसंत पंचमी है और इसका रतलाम राज्य की स्थापना से सीधा संबंध है। प्रयाग में जो त्रिवेणी है, वह तीर्थों का राजा है और रतलाम की स्थापना प्रयाग से जुड़ी है। उन्होंने 22 जनवरी 1641 को लाहौर में शाहजहां द्वारा आयोजित उस समारोह की जानकारी दी जिसमें राजस्थान के जालोर के राजा महेशदास के पुत्र रतनसिंह ने कहरकोप नामक हाथी को काबू में कर लोगों की जान बचाई थी। रतनसिंह को इसी के लिए रतलाम परगना उपहार में मिला था।

    व्यास के अनुसार समाज में कई सामाजिक बुराइयां हैं, कई प्राचीन काल से चली आ रही हैं। सन 1743 में राजा की मृत्यु होने पर उनकी रानियों ने सती होने का संकल्प लिया। चौथी रानी गर्भवती थीं, सभी ने उनसे सती होने के लिए मना किया लेकिन उन्होंने अपना पेट चीर कर अपने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद वे पेट पर कपड़ा बांध कर सती हो गईं। उन्होंने जाते-जाते कहा कि मेरे बाद रतलाम कोई सती नहीं होगा और तभी से यहां सती प्रथा बंद है जबकि देश में सती प्रथा बंद होने का कानून 1829 में बना। व्यास ने रतलाम से जुड़े कई ऐसा तथ्य भी बताए जो सबसे पहले यहीं हुए।

    योजन के स्वरूप ने भरा ऐसा जोश कि- बोलने से खुद को रोक नहीं पाईं

    अध्यक्षता करते हुए पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने भी संबोधित किया और परशुराम कल्याण बोर्ड के गठन के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजोरिया, जिला अध्यक्ष लोखंडे सहित पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्यगत कारणों से वे पहले बोलने से हिच रहीं थी लेकिन आयोजन के स्वरूप, वक्ताओं द्वारा दी गई जानकारियों ने उनमें नई स्फूर्ति का संचार करने के साथ बोलने के लिए प्रोत्साहित भी किया है।

    वेदपाठ के साथ हुई शुरुआत

    इससे पूर्व आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और महर्षि पं. संजय दवे एवं वेदपाठी बटुकों द्वारा किए गए वेदपाठ से हुआ। सरस्वती वंदना सुहाष चितलने ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने परशुराम कल्याण बोर्ड के कार्यों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।

    तीन शख्सियतों का हुआ सम्मान

    समारोह के दौरान अतिथियों और परशुराम कल्याण बोर्ड की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए डॉ. अनुराधा गोखले, शिक्षा के लिए डॉ. सुलोचना शर्मा एवं संगीत शिक्षा के लिए डॉ. स्नेहा पंडित का पुष्पमाला और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। बोर्ड के पदाधिकारियों ने अतिथियों और वक्ताओं को भी स्मृति चिह्न भेंट किए। संचालन लगन शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन नीरज कुमार शुक्ला ने किया।

    ये रहे उपस्थित

    समारोह में जिला पंचायत के एसीईओ निर्देशक शर्मा, त्रिवेदी आर्ट के ओमप्रकाश त्रिवेदी, सत्येंद्र जोशी, अशोक पांडेय, सुनील दुबे, शरद चतुर्वेदी, राकेश आचार्य, श्याम लालवानी, मनमीत कटारिया, महेंद्र भंडारी, नितेश कटारिया, राजेंद्र चतुर्वेदी, अजय तिवारी, पत्रकार शरद जोशी, डॉ. खुशालसिंह पुरोहित, गोपाल शर्मा टंच, गोपाल जोशी, प्रतिभा चांदनीवाला, गीता दुबे, विनीता ओझा, नीलू चंडालिया, देवशंकर पांडेय, लक्ष्मण पाठक, पं. मुस्तफा आरिफ, प्रकाश शुक्ला, भुवनेश पंडित, प्रशांत शौचे, राजेंद्र गोयल, जलज शर्मा सहित बड़ी संख्या सुधिजन उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sun, 02 Feb 2025 20:18:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड का वसंतोत्सव 2 फरवरी को, सरस्वती पूजन व्याख्यान होगा, शिक्षा, कला और चिकित्सा से जुड़ी शख्सियतों का सम्मान भी होगा https://acntimes.com/Vasantotsav-of-MP-Parshuram-Kalyan-Board-will-be-held-on-February-2-three-personalities-will-also-be-honored https://acntimes.com/Vasantotsav-of-MP-Parshuram-Kalyan-Board-will-be-held-on-February-2-three-personalities-will-also-be-honored मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया होंगे मुख्य अतिथि, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी अध्यक्षता करेंगी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई द्वारा 2 फरवरी (वसंत पंचमी) को वसंतोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर मां शारदा का अवतरण दिवस और रतलाम स्थापना दिवस मनाया जाएगा। बोर्ड द्वारा कला, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र की तीन प्रमुख हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

    मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने बताया वसंतोत्सव रविवार को सुबह 10.30 बजे स्थानीय डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय के सभागार में मनेगा। समारोह के मुख्य अतिथि मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष (मंत्री दर्जा) पं. विष्णु राजोरिया होंगे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. लीला जोशी करेंगी। आयोजन के दौरान मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के के साथ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला बसंत पंचमी के धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व बताएंगे। रंगकर्मी और पूर्व उप संचालक अभियोजन कैलाश व्यास (एडवोकेट) रतलाम राज्य के इतिहास पर प्रकाश डालेंगे।

    तीन शख्सियतों का होगा सम्मान

    लोखंडे ने बताया परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा वसंतोत्सव के तहत कला, शिक्षा एवं शिक्षा से जुड़ी तीन महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इनमें पूर्व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराधा गोखले, शिक्षाविद एवं पूर्व उप संचालक शिक्षा डॉ. सुलोचना शर्मा एवं कन्या महाविद्यालय की संगीत विभाग की एचओडी डॉ. स्नेहा पंडित शामिल हैं। परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा सभी से अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थिति होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

    ]]>
    Sun, 02 Feb 2025 00:58:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति : मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड वसंत पंचमी को मनाएगा मां सरस्वती का अवतरण और रतलाम स्थापना दिवस, मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णु राजोरिया होंगे शामिल https://acntimes.com/MP-Parshuram-Kalyan-Board-will-celebrate-the-birth-of-Goddess-Saraswati-and-Ratlam-Foundation-Day-on-Vasant-Panchami https://acntimes.com/MP-Parshuram-Kalyan-Board-will-celebrate-the-birth-of-Goddess-Saraswati-and-Ratlam-Foundation-Day-on-Vasant-Panchami एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई द्वारा वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का अवतरण दिवस और रतलाम स्थापना दिवस मनाया जाएगा। समारोह में बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष (मंत्री का दर्जा प्राप्त) पं. विष्णु राजोरिया भी शामिल होंगे।

    मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे के टीआईटी रोड स्थित निवास पर आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष लोखंडे ने शासन के परशुराम कल्याण बोर्ड के गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् सर्वसम्मति से वसंत पंचमी को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के साथ वसंतोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। समारोह 2 फरवरी (रविवार), 2025 को सुबह 10.30 से दोपहर 1.00 बजे तक स्थानीय डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम में होगा।

    ये होंगे अतिथि, ये आयोजन होंगे

    जिला अध्यक्ष लोखंडे ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष (मंत्री का दर्जा प्राप्त) पं. विष्णु राजोरिया होंगे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. लीला जोशी करेंगी। लोखंडे के अनुसार वसंत पंचमी को विद्यादायनी मां सरस्वती का अवतरण दिवस है। अतः मां सरस्वती की पूजा-अर्चना भी की जाएगी। साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला वसंत पंचमी का धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व बताएंगे। राठौर राजवंश के वीर योद्धा महाराजा रतनसिंह राठौर द्वारा वसंत पंचमी के ही दिन ही रतलाम राज्य की स्थापना की गई थी। इसी के मद्देनजर रंगकर्मी और एडवोकेट कैलाश व्यास रतलाम राज्य के ऐतिहासिक पहलुओं और इसकी उपलब्धियों तथा विशेषताओं पर प्रकाश डालेंगें।

    यह है आयोजन का उद्देश्य

    जिला अध्यक्ष लोखंडे के अनुसार परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित वसंतोत्सव में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और समस्त सनातन समाज की भी सहभागिता होगी। इस आयोजन का उद्देश्य सर्व ब्राह्मण समाज और सनातन समाज को संगठित करना एवं अपनी भावी पीढ़ी को धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक परंपराओं का महत्व बताते हुए उन्हें उसका पालन करने का संदेश देना है। 

    ये रहे उपस्थित

    बैठक में सत्येंद्र जोशी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, राकेश देसाई, लगन शर्मा, श्याम ललवानी, महेंद्र भंडारी, अशोक पांडेय, वीरेंद्र वाफगांवकर, मनमीत कटारिया, नीरज कुमार शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 30 Jan 2025 19:18:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सौगात : मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से करमदी के श्री राम मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 27 लाख रुपए स्वीकृत, समिति अध्यक्ष को सौंपा पत्र https://acntimes.com/Due-to-the-efforts-of-Minister-Chetan-Kashyap-Rs-27-lakh-was-sanctioned-for-the-renovation-of-Shri-Ram-Temple https://acntimes.com/Due-to-the-efforts-of-Minister-Chetan-Kashyap-Rs-27-lakh-was-sanctioned-for-the-renovation-of-Shri-Ram-Temple एसीएन टाइम्स @ रतलाम । करमदी ग्राम में प्राचीन श्री राम मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 27 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। यह राशि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से स्वीकृत हुई है। राशि स्वीकृति का पत्र सरपंच निष्ठा राजपुरोहित व ग्रामीणों की उपस्थिति में भाजपा के पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर मंदिर समिति अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा को सौंपा।

    बता दें कि, करमदी के इस प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग ग्रामीणों द्वारा मंत्री चेतन्य काश्यप से की गई थी। इस पर मंत्री काश्यप द्वारा संज्ञान लेते हुए राशि स्वीकृत कराई गई। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य आरंभ होगा। खास बात यह है कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर ग्रामीणों को राशि स्वीकृति का पत्र मिला। इसके चलते उनकी खुशी और बढ़ गई। स्वीकृति पत्र मिलने से खुश ग्रामवासियों द्वारा भाजपा पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

    मंत्री के प्रति आभार जताया

    अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर गांव के श्री राम मंदिर जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत होने पर ग्रामीणों और सरपंच निष्ठा राजपुरोहित ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोवणचा, विनोद पाटीदार, मुकेश पाटीदार, ईश्वर चौहान, प्रहलाद पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 22 Jan 2025 21:57:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति : नानीबाई रो मायरो कथा 20 से 24 जनवरी तक कस्तूरबा नगर में, पं. अनिरुद्ध मुरारी सुनाएंगे कथा https://acntimes.com/Ratlam-Nanibai-Ro-Mairo-Katha-from-20th-to-24th-January https://acntimes.com/Ratlam-Nanibai-Ro-Mairo-Katha-from-20th-to-24th-January एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं मित्र मंडल द्वारा 20 से 24 जनवरी तक नानीबाई रो मायरो कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा पं. अनिरुद्ध मुरारी प्रस्तुत करेंगे।

    कथा संयोजक एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने बताया कि नानीबाई रो मायरो का आयोजन कस्तूरबा नगर गली नम्बर 6 स्थित गरबा मैदान पर होगा। कथा रोज दोपहर 1.00 से शाम 4.00 बजे तक होगी। निगम अध्यक्ष शर्मा के अनुसार 20 जनवरी सोमवार को सुबह 11.30 बजे मनीष नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से पोथी यात्रा निकलेगी जो कथा स्थल तक जाएगी। कथा संयोजक एवं निगम अध्यक्ष शर्मा तथा मित्र मंडल ने श्रद्धालुओं से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में उपस्थित हो कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

    ]]>
    Fri, 17 Jan 2025 21:05:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धार्म&संस्कृति : शांतिकुंज हरिद्वार से चरण पादुकाएँ बांगरोद पहुँची, 24 कुण्डीय गायत्री यज्ञ के साथ होगी स्थापना https://acntimes.com/The-consecrated-foot-padukas-from-Shantikunj-Haridwar-reached-Bangrod-will-be-installed-during-the-24-Kundi-Maha-Yagya https://acntimes.com/The-consecrated-foot-padukas-from-Shantikunj-Haridwar-reached-Bangrod-will-be-installed-during-the-24-Kundi-Maha-Yagya एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर के पास स्थित बांगरोद के श्रीराम गौशाला एवं गायत्री धाम में नवनिर्मित चरणपीठ "प्रखर प्रज्ञा - सजल श्रद्धा" में स्थापित करने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से अभिमंत्रित एवं पूजित चरण पादुकाएँ गुरुवार सुबह पहुँची। इनकी स्थापना 22 से 25 जनवरी को यहां होने वाले 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से की जाएगी। यज्ञ एवं स्थापना शांतिकुंज के आचार्यों के टोली सम्पन्न करवाएगी। 

    अभिमंत्रित एवं पूजित चरण पादुकाएँ लेकर रतलाम एवं बांगरोद के गायत्री परिजनों का दल गुरुवार प्रातः हरिद्वार से रतलाम पहुँचा। दल में गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं जिले के पदाधिकारी और बांगरोद के गायत्री परिजन शामिल रहे। बांगरोद पहुँचने पर बड़ी संख्या में गायत्री परिजन एवं ग्रामवासियों ने पादुकाओं का भावपूर्ण स्वागत किया। चरण पादुकाओं को एक चल समारोह के रूप में ग्राम में भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल धमोत्तर रोड स्थित श्रीराम गौशाला गायत्री धाम पर पहुँचाया गया। ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प हार से स्वागत, वंदन एवं पूजन किया।

    चल समारोह में हुआ उद्घोष

    चल समारोह में गायत्री परिजनों द्वारा स्वागत गीत संगीत, उद्घोष किया गया। गायत्री धाम पर परिजन द्वारा मंत्र जाप, पुष्पांजलि एवं पूजन कर पादुकाओं को रखा गया है। इनकी 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में स्थापना होगी। स्वागत समारोह में गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट के पातीराम शर्मा, जिला समन्वयक दामोदर शर्मा, प्रांतीय युवा प्रमुख विवेक चौधरी, मदनमोहन साहू, नरेंद्र पाठक, तहसील संयोजक लाला पाटीदार, प्रज्ञा मण्डल अध्यक्ष पन्नालाल सूर्या, कैलाश गिरी, शंकरलाल गौड़, कमलेश मेहता, गोपाल गौड़, धर्मेंद्र, पवन, पंकज, राजेश के साथ महिला मण्डल की डॉली साहू, वीणा पाठक, ज्योति गौड़, जायसवाल दीदी एवं अन्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    Fri, 03 Jan 2025 01:10:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सफर शहादत का : शहीदों की मजारों पर फरिश्ते ही नहीं खुदा भी आते&जाते रहते हैं& ज्ञानी मान सिंह https://acntimes.com/Not-only-angels-but-even-God-keeps-coming-and-going-to-the-graves-of-martyrs-Giani-Maan-Singh https://acntimes.com/Not-only-angels-but-even-God-keeps-coming-and-going-to-the-graves-of-martyrs-Giani-Maan-Singh एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सिक्ख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के मद्देनजर शहर में प्रभातफेरियों का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही समाजजन गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों की शहादत को भी याद किया जा रहा है। इसी क्रम में बरबड़ रोड स्थिति खालसा सभागृह में शबद कीर्तन और संगत का आयोजन हुआ। इस मौके पर ज्ञानी मानसिंह जी ने संगत से कहा कि गुरु गोविंद सिंग जी जैसा ना कोई हुआ है और ना कोई होगा।

    ज्ञानी मानसिंह जी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंग ने धर्म व पंथ की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुरबान कर दिया। उनके साहबजादों की कुर्बानी कभी भुलाए नहीं जा सकती। ज्ञानी जी ने कहा कि शहीदों की मजारों पर फरिश्ते भी आते-जाते हैं, मैं इंसान क्या कहूं, वहां तो खुदा भी आते-जाते हें। शिरोमणि गुरद्वारा कमेटी की ओर से उज्जैन से आए बलदेव सिंह उग्रा ने गुरु  गोविंद सिंहं के साहेबजादे की वीरता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि "नाम अजीत है, जीता नहीं जाऊंगा, जीता जो गया तो जीता ना आऊंगा। वे इतने वीर थे और वे चमकौर के युध्द में मुगलों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। ज्ञानी जी ने शबद प्रस्तुत किए। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास  समिति ने सिक्खों के दसवें गुरु गोविन्द सिंग के प्रकाश पर्व के अवसर पर यह आयोजन किया गया था।

    ये उपस्थि रहे, लंगर भी बरता

    इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, सहसचिव हरजीत सलूजा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, सदस्य  सतपाल सिंह डंग, धर्मेन्द्र गुरुदत्ता, जावरा से आए ज्ञानी हंसराज सिंग हंस, कुलवंत सग्गू, कश्मीर सिंग, जसपाल बग्गा, कंवलजीत सिंग मक्कड़, जसमीत कौर सहित समाजजन मौजूद थे। अरदास कर गुरु का अटूट लंगर बरता।

    ]]>
    Mon, 30 Dec 2024 05:42:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का शक्ति संगम 29 दिसंबर को उज्जैन में https://acntimes.com/Shakti-Sangam-of-Durga-Vahini-of-Malwa-province-of-Vishwa-Hindu-Parishad-will-be-held-in-Ujjain-on-29-December https://acntimes.com/Shakti-Sangam-of-Durga-Vahini-of-Malwa-province-of-Vishwa-Hindu-Parishad-will-be-held-in-Ujjain-on-29-December एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व हिंदू परिषद के मालवा प्रांत की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी संगम 29 दिसंबर को उज्जैन में होगा। इसमें प्रांत के 28 जिलों की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी शामिल होंगी। इसे लेकर रतलाम जिले की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक में मालवा प्रांत संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा ने मार्गदर्शन दिया।

    संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा ने बताया कि इस वर्ष देवी अहिल्या माता त्रिजन्म वर्ष और रानी दुर्गावती पंचजन्म जयंती वर्ष के निमित्त दुर्गा वाहिनी ने पूरे प्रांत में 110 जागरण यात्राओं का आयोजन किया। ये यात्राएं नारी शक्ति के स्वाभिमान और जागरूकता के उद्देश्य से निकाली गईं। इन यात्राओं के समापन स्वरूप यह शक्ति संगम आयोजित किया जा रहा है।

    रतलाम की 700 बहनें होंगी शामिल

    शक्ति संगम में हजारों बहनें बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एकत्र होंगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका और संस्थापिका परम पूज्य साध्वी ऋतंभरा दीदी मां का सान्निध्य प्राप्त होगा। रतलाम जिले से 700 बहनों की उपस्थिति रहेंगी।

    इन्होंने सहभागिता की

    विहिप के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया कि बैठक में विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल, मातृशक्ति जिला उपाध्यक्ष मीना भावसार, जिला मंत्री गौरव शर्मा, मातृशक्ति जिला संयोजिका सरिता दीदी, बजरंग दल जिला सह संयोजक राजाराम ओहरी, राहुल हाड़ा, दिव्या शर्मा, भूमि जाटव, पूनम बोरीवाल, ज्योति शर्मा, कल्पना प्रजापत, श्वेता शर्मा, आरती प्रजापत, सिवनी बौरासी, शर्मीला सालवी, रवीना निनामा, सीमा गेहलोत, सुगना भूरिया और प्रांजल पंचाल सहित प्रखंड स्तर की अनेक बहनों ने सहभागिता की।

    ]]>
    Mon, 23 Dec 2024 08:47:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    फिर उपजा धार्मिक विवाद ! अगरजी का मंदिर में बिना अनुमति हो रहा था निर्माण, सनातन धर्मसभा अध्यक्ष धरने पर बैठे, तहसीलदार ने रुकवा दिया काम https://acntimes.com/Despite-the-ban-construction-work-was-going-on-in-Agarji-temple-after-the-protest-the-Tehsildar-stopped-the-work https://acntimes.com/Despite-the-ban-construction-work-was-going-on-in-Agarji-temple-after-the-protest-the-Tehsildar-stopped-the-work नीरज कुमार शुक्ला

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के प्रसिद्ध अगरजी का मंदिर का मामला एक बार फिर गरमा गया है। प्रतिबंध के बावजूद मंदिर में निर्माण कार्य किए जाने से सनातन समाज में आक्रोश व्याप्त है। निर्माण कार्य को लेकर सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कोमल सिंह राठौर ने धरना देकर विरोध जताया। तहसीलदार ने निर्माण कार्य रुकवाया और राठौर का अनशन भी तुड़वाया। 

    प्रतिवर्षानुसार सनातन धर्मसभा के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु प्रसिद्ध श्री चौमुखा महादेव मंदिर (अगरजी का मंदिर) पहुंचे थे। यहां निर्माण कार्य होता देख और प्राचीन धार्मिक चिह्नों को खंडित देख उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कोमल सिंह राठौर तो उक्त कृत्य के विरोध में अनशन पर ही बैठ गए। उन्होंने प्रतिबंध और हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद मंदिर के अंदर निर्माण कार्य किए जाने पर घोरतम आपत्ति जताई।

    सनातन धर्म के चिह्न भी कर दिए खंडित

    सनातन धर्म सभा का आरोप है कि मंदिर के अंदर निर्माण कार्य जैन समाज से जुड़े लोगों द्वारा करवाया जा रहा है जबकि यह शासकीय मंदिर है। यह कार्य जिर्णोद्धार के लिए निर्धारित अवधि जून 2024 में ही पूर्ण होने के बाद भी किया जा रहा था, जो कि न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आता है। सभा के पदाधिकारियों का आरोप है कि मंदिर से सनातन धर्म से जुड़े पुराने प्रतीक चिह्नों को भी खंडित कर दिया गया है और कुछ को हटा भी दिया गया है। इसके चलते ही आपत्ति दर्ज कराई।

    तहसीलदार ने रुकवाया निर्माण

    जैसे ही मामले की जानकारी प्रशासन को मिली तो तहसीलदार ऋषभ ठाकुर नायब तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनशन पर बैठे सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष राठौर सहित वहां मौजूद पदाधिकारियों से चर्चा की, मंदिर को लेकर जारी विवाद और न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश भी देखे। इसके बाद उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया तथा राठौर का अनशन भी खत्म कराया। तहसीलदार ठाकुर ने मामले में अग्रिम कार्रवाई की बात कही है।

    रुद्राभिषेक हुआ, भजन कीर्तन हुए

    श्री चौमुखा महादेव मंदिर (अगर जी का मंदिर) में शुक्रवार को सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। अभिषेक करने वालों में नवनीत सोनी, राजेंद्र शर्मा, सत्यदीप भट्ट, रमेश व्यास, पूर्व पार्षद पं. राजेश दवे, रमेश शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, नीलेश सोनी सहित सैकड़ों लोगों शामिल रहे। पूर्व पार्षद प्रेमलता दवे और राखी व्यास ने भजन-कीर्तन भी किए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    होईकोर्ट से नहीं मिली जिर्णोद्धार अवधि बढ़ाने की अनुमति

    अगरजी के मंदिर को लेकर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। पूर्व में न्यायालय द्वारा जिर्णोद्थार के लिए एक वर्ष का समय दिया गया था। यह अवधि 6 जून को पूरी हो चुकी है। अवधि बढ़वाने के लिए संबंधित पक्ष की ओर से हाईकोर्ट से अनुमति मांगी गई थी लेकिन अभी वह प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद जिर्णोद्धार का काम चल रहा था जिसे लेकर पूर्व विधायक कोमल सिंह राठौर द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई थी। मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का पता कर काम रुकवा दिया गया है।

    ऋषभ ठाकुर, तहसीलदार- रतलाम

    ]]>
    Fri, 20 Dec 2024 20:25:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अभा दसनाम गोस्वामी समाज ने MSME मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया ज्ञापन दिया, मठ&मंदिरों से अतिक्रमण हटाने की  मांग की https://acntimes.com/Abha-Dasnam-Goswami-Samaj-gave-a-memorandum-to-MSME-Minister-Chetan-Kashyap https://acntimes.com/Abha-Dasnam-Goswami-Samaj-gave-a-memorandum-to-MSME-Minister-Chetan-Kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम। अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज  के रतलाम जिला स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने भगवान दत्तात्रेय की जयंती पर बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।  अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज के वरिष्ट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश गिरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष कमलपुरी , महासचिव दशरथ गिरी, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गिरी (इंदौर) एवं रतलाम मंडल के आचार्य अभिषेक गिरी ने आयोजन में आतिथ्य दिया।

    सर्वप्रथम भगवान दत्तात्रेयजी के चित्र पर माल्यार्पण कर गोस्वामी समाज के विभिन्न मंडलों के महंतों एवं अध्यक्ष ने अपने मंडलों के आयोजन की जानकारी दी। सभी मंडलों में परंपरा एवं समाज के कार्यों में समानता लाने पर जोर दिया गया। बैठक में गोस्वामी समाज के उज्जैन एवं बीकानेर के गुरूकुलों में प्रवेश के लिए भी जानकारी दी। इस दौरान गोस्वामी समाज एवं सनातन धर्म के सभी मठ मंदिरों एवं समाधि स्थलों के सरंक्षण के लिए शासन से मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

    इसके बाद केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को इस सबंध में ज्ञापन भी दिया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष कमलपुरी ने बताया कि रतलाम के समाधि स्थलों के सरंक्षण के साथ ही प्रदेश भर के मामले में मंत्री काश्यप से चर्चा की गई। अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज ने पुजारियों को मठ-मंदिरों के मालिकाना हक की मांग की है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार को पत्र लिखा है। पुजारी को मठ मंदिरों पर मालिकाना अधिकार मिले एवं सरकार द्वारा ठोस पालिसी बनाने के लिए क्रमबद्ध आंदोलन की बात भी कही।

     मध्यप्रदेश पुजारी बोर्ड का गठन किया जाए

    युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष कमलपुरी गोस्वामी ने बताया कि समाज ने मंत्री काश्यप के माध्यम से पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से  मांग की है कि पुजारी के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाया जाय।समाज के मठ मंदिरों और समाधि स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण तुरंत हटाए जाएं। मठ मंदिरों पर सरकारी हस्तक्षेप बंद हो।इसके लिए शासन एक ठोस नीति बनाए ताकि मठ मंदिरों को संरक्षण मिले। मध्य प्रदेश के लाखों पुजारियों कई वर्षों से अपने अधिकार की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। पुजारी की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। मठ मंदिर की जमीन जिसमें 15 एकड़ तक सरकारी हस्तक्षेप से हमेशा के लिए मुक्त की जाए। पुजारी के उत्थान के लिए मध्य प्रदेश पुजारी बोर्ड का गठन किया जाए जिसमें समस्त पुजारियों का प्रतिनिधित्व हो।

    ये रहे उपस्थित

    इस अवसर पर रतलाम मंडल के महंत भंवर गिरी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश गिरी, सचिव विनोद गिरी, सह सचिव जसवंत गिरी, मंडल आचार्य अभिषेक गिरी, संजय पुरी , मनोहर पुरी पिपलौदा, विक्रम गिरी,शिव भारती, मुकेश भारती, जावरा मण्डल महन्त प्रदीप गिरी जी, पिपलौदा मण्डल अध्यक्ष दिलीप पुरी, मंगल गिरी, ललित गिरी, मोहित गिरी, दीपक गिरी  और समाज के वरिष्ट समाजजन उपस्थित हुए।

    ]]>
    Wed, 18 Dec 2024 21:59:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गीता जयंती विशेष : श्रीकृष्ण की वाणी ही, है गीता का ग्रंथ& अज़हर हाशमी https://acntimes.com/Gita-Jayanti-Special-Gitas-text-is-the-words-of-Lord-Krishna-Azhar-Hashmi https://acntimes.com/Gita-Jayanti-Special-Gitas-text-is-the-words-of-Lord-Krishna-Azhar-Hashmi अगहन-शुक्ल-एकादश, तिथि मोक्षदा जान।

    कुरुक्षेत्र में उदित हुआ, गीता का दिनमान।।

     

    भगवद् गीता दरअसल, कर्म-ज्ञान का गीत।

    इसी ग्रंथ में भक्ति का, है पावन संगीत।।

     

    बिन फल की चिंता किये, करें सदा सत्कर्म।

    आशय यह, सत्कर्म ही, है गीता का मर्म।।

     

    श्रीकृष्ण की वाणी ही, है गीता का ग्रंथ।

    अठारह अध्यायों में, निहित सत्य का पंथ।।

     

    मोह, काम, क्रोध, लालच, दुर्गुण की है खान।

    श्रीकृष्ण यह अर्जुन को, देते हैं सज्ञान।।

     

    भगवद् गीता ग्रंथ में, निहित सात सौ श्लोक।

    पढ़ें, दूर अवसाद हो, मिटे फ़िक्र-दुःख-शोक।।

    अज़हर हाशमी

     

    (दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘पत्रिका’ से साभार)

    ]]>
    Wed, 11 Dec 2024 17:47:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म संस्कृति : श्री नेमीनाथ दिगंबर जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव 10 से 15 जनवरी तक, देश&विदेश से आएंगे मुमुक्षु, पत्रिका विमोचन के साथ हुई लेखन की शुरुआत https://acntimes.com/Shri-Neminath-Digambar-Jain-bimb-Panch-Kalyanak-mahotsava-from-10th-to-15th-January https://acntimes.com/Shri-Neminath-Digambar-Jain-bimb-Panch-Kalyanak-mahotsava-from-10th-to-15th-January एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धर्मनगरी रतलाम में श्री नेमिनाथ दिगंबर जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव 10 से 15 जनवरी 25 तक आयोजित होगा। इसके तहत सकल दिगंबर जैन समाज के बैनर तले श्री आदिनाथ कुंदकुंद कहान पारमार्थिक समिति द्वारा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन एवं लेखन हुआ।

    समिति अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा एवं सचिव जिनेंद्र पाटनी ने बताया कि 6 दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव की पत्रिका लेखन एवं पत्रिका विमोचन हटीराम दरवाजा स्थित मोहन टाकीज में धूमधाम से हुआ। पदाधिकारीद्वय के अनुसार यह महोत्सव कई नई खूबियों के साथ एवं भव्य कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न होगा। इसमें मध्य प्रदेश ही नहीं, अपितु पूरे देश एवं विदेश से मुमुक्षु पधारेंगे।

    इनके आतिथ्य में हुआ विमोचन

    पत्रिका विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. राजकुमार शास्त्री (शाश्वत धाम- उदयपुर), पं. विराग शास्त्री (जबलपुर), पं. अश्विन नानावटी (नौगावां) के पावन सान्निध्य एवं स्थानीय विद्वान जम्बूकुमार पाटोदी एवं जयकुमार पापरीया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

    पत्रिका लेखन की हुई शुभ विधि

    पत्रिका लेखन की शुभ विधि नरेंद्र पाटनी, कमलेश पापरीवाल, अशोक हरसोला, जयंतीलाल पाणोत, सुशील अजमेरा, चंद्रप्रकाश मोठिया, वीरेंद्र मिंडा के हाथों संपन्न हुई। तत्व लहर महिला मंडल की अध्यक्ष दीपा चूड़ीवाला एवं सचिव मेघना बड़जात्या के मार्गदर्शन में अष्टकुमारियों ने नृत्य के माध्यम से मंगलाचरण प्रस्तुत किया एवं 56 कुमारी देवियों ने नृत्य कर जिन शासन की शोभा बढ़ाई। संचालन कीर्ति बड़जात्या ने किया। 

    ये रहे उपस्थित

    आभा अजमेरा, दिलीप शिला पाटनी, सुशीला गोधा, सुधा मोठिया,  मंजू बड़जात्या, निविता गंगवाल, सरोज जैन, रंजना गर्ग, नीलम पापरीवाल, कमल पाटनी, दिलीप मोठिया, संजय गोधा, दीपक गोधा, आनंद पाटनी, राजेश विनायका, प्रकाश अग्रवाल, सुभाष पोरवाल, महेंद्र सेठिया, राजेश सोनी सहित समाजजन उपस्थित थे।

    ]]>
    Sun, 08 Dec 2024 23:55:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जन आक्रोश : बांग्लादेश में हिन्दुओं और संतों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जन आक्रोश रैली 3 दिसंबर को, सर्वसमाज द्वारा दिया जाएगा https://acntimes.com/Public-outrage-rally-on-3-December-against-the-atrocities-on-Hindus-and-saints-in-Bangladesh https://acntimes.com/Public-outrage-rally-on-3-December-against-the-atrocities-on-Hindus-and-saints-in-Bangladesh एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिन्दू समाज और संतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। संतों पर अत्याचार हो रहे हैं। इससे सर्वसमाज में आक्रोश है। सर्वसमाज द्वारा बांग्लादेशी हिन्दुओं के समर्थन में 3 दिसंबर (मंगलवार) को जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस दौरान सरकार के नाम ज्ञापन भी दिया देगा।

    यह जानकारी सर्व हिन्दू समाज के प्रतिनिधियों ने रविवार को महाराष्ट्र समाज भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से श्रंगेरीमठ के मठाधीश आत्मानंद सरस्वतीजी, अंखड ज्ञान आश्रम के देवस्वरूपानंद महाराज, स्वामी श्री वामदेव ज्योतिर्मठ वृंदावन के स्वामी नारायणगिरी, दत्त अखाड़ा उज्जैन के नील भारती, पं. संजयशिव शंकर दवे, हिन्दू जनचेतना मंच के राजेश कटारिया, सिक्ख समाज के सचिव कवंलजीत सिंह मंचासीन रहे। सभी ने रतलाम जिले की जनता से 3 दिसंबर को निकलने वाली जन आक्रोशी रैली में शामिल होने का आह्वान किया।

    एकजुटता से अत्याचार के खिलाफ उठाना होगी आवाज

    महंत आत्मानंदजी सरस्वती महाराज ने कहा कि जिस देश को हमने स्वतंत्र कराया वहां आज हमारे ही हिन्दुओं की निर्मम हत्या हो रही है। बांग्लादेश में जब से सियासी पासा पलटा है, हिन्दुओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। संतों पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं और बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इस अत्याचार के खिलाफ एकजुटता से आवाज उठानी होगी।

    हिन्दुओं के घर व जमीनें छीनने की साजिश

    अखंड ज्ञान आश्रम के देवस्वरूपानंद महाराज ने कहा बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के खिलाफ हमले पिछले दशकों में व्यवस्थित तरीके से होने लगे थे। बांग्लादेश में हिन्दू घरों और जमीनों को साजिश के तहत छीनने और जबरन देश छुड़वाने की कोशिशें हो रही हैं। बांग्लादेश की पिछली सरकारें धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार हमलों के खिलाफ कार्रवाई में नाकाम रही हैं। इससे देशभर के समस्त हिन्दू समाज आहत हुआ है।

    जब भी धर्म पर संकट हुआ सिक्ख समाज आगे आया

    सिक्ख समाज के सचिव कवंलजीत सिंह ने कहा बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं। ये अत्याचार असहनीय हैं। इसलिए पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित करना जरूरी हो गया है। इसके लिए अब उठ खड़ा होगा। जब की धर्म और संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हुआ तब तक सिक्ख समाज उसे बचाने के लिए आगे आया और अपने प्राणों की आहुति भी दी है।

    कालिकामाता मंदिर परिसर से निकलेगी रैली

    जिले के हिंदू धर्मस्थलों, मंदिरों में भजन कीर्तन एवं प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। मंगलवार को दोपहर 2 बजे सर्व समाज के लोग कालिकामाता मंदिर परिसर में एक जुटेंगे। यहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर प्रदर्शन करेंगे। हिन्दू समाज के संतों ने जिले भर के हिन्दुओं को परिवार सहित इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान राजेन्द्र सिंह गोयल, ओमप्रकाश त्रिवेदी, प्रीतेश गादिया, कैलाश राठौर, प्रवीण उपाध्याय आदि भी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sun, 01 Dec 2024 22:50:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम : भारतीय जनता पार्टी का आलोट विधानसभा का कार्यकर्ता दीपावली मिलन समारोह 18 नवंबर को, मनुनिया महादेव पर जुटेंगे सांसद, विधायक और कार्यकर्ता https://acntimes.com/Ratlam-BJPs-Alot-assembly-workers-Diwali-meet-on-November-18 https://acntimes.com/Ratlam-BJPs-Alot-assembly-workers-Diwali-meet-on-November-18 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आलोट विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह 18 नवंबर को आयोजित होगा। आलोट के मनुनिया महादेव मंदिर पर होने जा रहे इस समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

    जानकारी के अनुसार कार्यकर्ता दीपावली मिलन समारोह आयोजन मनुनिया महादेव मंदिर पर 18 नवंबर सोमवार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा। इसमें ताल और आलोट विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन में अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनिल फिरोजिया और क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि मालवीय मौजूद रहेंगे।

    इन्होंने की शामिल होने की अपील

    आलोट विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी थानसिंह तंवर, सह प्रभारी कमल गुप्ता, श्याम माहेश्वरी, ताल मंडल अध्यक्ष विशाल काला, आलोट मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, बड़ावदा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह दादू बना, खरवाकला मंडल अध्यक्ष श्रवन सिंह दांगी, जोगणिया माता मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार सहित क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

    ]]>
    Sun, 17 Nov 2024 14:52:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रक्तदान महादान : सिन्धु सेना ने गुरु नानक जयंती पर आयोजित किया रक्तदान शिविर, दिवंगतों की याद में 75 यूनिट रक्तदान किया https://acntimes.com/ratlam-Sindhu-Sena-donated-75-blood-on-Guru-Nanak-Jayanti https://acntimes.com/ratlam-Sindhu-Sena-donated-75-blood-on-Guru-Nanak-Jayanti एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में सिंधी सनातन धर्म मंदिर एवं सिन्धु सेना रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिवंगत पदाधिकारियों और सेवाधारियों की याद में समाज के महिला-पुरुषों ने 75 यूनिट रक्तदान किया।

    सिंधी पंचायत के सह सचिव रमेश चोइथानी ने बताया कि शिविर का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष हाशू कल्याणी के नेतृत्व में किया गया था। इसमें महिला मंडल की नेहा कल्याणी ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। वहीं पुरुषों की ओर से सर्वप्रथम रक्तदान भूपेन्द्र सोनी ने रक्तदान किया। पिता-पुत्र मुकेश गुरनानी एवं देव गुरनानी ने भी एक साथ रक्तदान किया। रश्मिता गोलानी ने सभी का ब्लड ग्रुप चैक करवाया। संग्रहित रक्त मानव सेवा समिति और जिला अस्पताल के रक्तकोष में जमा किया गया। सभी रक्तदाताओं का आभार चोइथानी ने प्रकट किया।

    ये रहे उपस्थित

    रक्तदान शिविर में सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष मुरलीधर आवतानी, कोषाध्यक्ष कमलेश दरवानी, सिन्धु सेना के जिला अध्यक्ष चंदन मोतियानी, शहर अध्यक्ष लोकेश सत्यानी, संरक्षक चंद्रप्रकाश आवतानी, महिला मंडल की अध्यक्ष सुमित्रा आवतानी, प्रकाश गोलानी, नरेन्द्र मेघानी, विशाल गनवानी, पंकज शर्मा, हरीश पंजवानी, मुकेश गुरनानी, जीतू गोवानी, राजेश जेठानी, सुनील मोतियानी, जीतू सत्यानी, देव गुरनानी, चिराग असरानी आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sun, 17 Nov 2024 02:10:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जन्मोत्सव : स्वामी श्री अवधेशानंदजी का जन्मोत्सव एवं प्रभु प्रेमी संघ का स्थापना दिवस 15 नवंबर को, पटोत्सव के दौरान होगी भजनों की प्रस्तुति https://acntimes.com/Swami-Shri-Avdheshanandjis-birth-anniversary-and-Prabhu-Premi-Sanghs-foundation-day-is-on-November-15 https://acntimes.com/Swami-Shri-Avdheshanandjis-birth-anniversary-and-Prabhu-Premi-Sanghs-foundation-day-is-on-November-15 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ के तत्वावधान में जोधा बाग में 15 नवंबर को पाटोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसमें स्वामीजी के जन्मोत्सव के साथ प्रभु प्रेमी संघ का स्थापना दिवस भी मनेगा। प्रसिद्ध भजन गायक पं. गोपालकृष्ण शर्मा सुमधुर प्रस्तुति देंगे।

    पाटोत्सव में महापौर प्रहलाद पटेल मुख्य अतिथि और नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा विशेष अतिथि रहेंगे। उनकी उपस्थिति में सुबह 10-30 बजे पादुका पूजन होगा। इसके बाद भजनों की प्रस्तुति होगी। संस्था अध्यक्ष हरीश सुरोलिया ने बताया कि आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी श्री अवधेशानंदगिरिजी महाराज जूना अखाड़ा के प्रथम पुरुष माने जाते हैं। जूना अखाड़ा भारत का प्राचीन एवं बड़ा समूह है, जिसके 10 लाख से अधिक नागागण को स्वामीजी ने गुरुदीक्षा प्रदान की है। स्वामीजी उनके पहले गुरू है। उनका मुख्य आश्रम कनखल हरिद्वार और अंबाला में स्थित है।  

    कार्तिक पूर्णिमा को हुई थी स्थापना

    सनातन धर्म के दैदीत्यमान नक्षत्र माने जाने वाले पूज्य स्वामी जी अपने सन्यास जीवन के आरंभ में गहन आध्यात्मिक साधना की और फिर जूना अखाड़ा से जुड़े। बाद में निरंतर उंचाइंयों को प्राप्त करते हुए 1998 में आचार्य एवं महामंडलेश्वर की उपाधि से सुशोभित हुए हैं। स्वामी जीवन ने 1992 में संपूर्ण आध्यात्मिक संस्था के रूप में प्रभु प्रेमी संघ की स्थापना की थी, जिसका उददेश्य भारत ही नहीं संपूर्ण संसार में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना है। संयोग से इसकी स्थापना कार्तिक मास की पूर्णिमा को हुई। इसलिए प्रतिवर्ष इस दिन को पाटोत्सव के रूप में मनाया जाता है। प्रभु प्रेमी संघ की शाखाएं भारत ही नहीं विदेशों में भी स्थापित हैं। पूज्य स्वामी जी के अनुयायी लाखों की संख्या में हैं, जो उनके बताए मार्ग पर चलने को तत्पर हैं।

    समन्वय परिवार से भी जुड़े हैं

    पूज्य स्वामी अवधेशानंदजी को परम पूज्य दादा गुरु निवृत्तमान शंकराचार्य स्वामी श्री सत्यमित्रानंद गिरिजी महाराज ने भारत माता मंदिर हरिद्वार और उनके द्वारा संस्थापित समन्वय परिवार का भी उत्तराधिकारी बनाया है। स्वामी जी जूना अखाड़ा के आचार्य के साथ भारत माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे हैं और समन्वय परिवार के माध्मय से भी असंख्य गुरु भक्त उनके सान्निध्य में आध्यात्मिक साधना कर रहे हैं। पूज्य स्वामीजी ने अनेकों श्रीमद भागवत कथा, श्री राम कथा श्रीमद देवी भागवत एवं श्री शिव पुराण कथा के माध्यम से अपने भक्तों को लाभान्वित किया है।

    इन्होंने किया आह्वान

    प्रभु प्रेमी संघ रतलाम के अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, मनोहर पोरवाल, कैलाश व्यास, प्रमोद राघव, केबी व्यास, नारायणलाल शर्मा, रामेश्वर खंडेलवाल, नारायणलाल शर्मा, संजीव पाठक, नवीन भटट, भूषण व्यास, संजय सोनी, मुकेश सोनी, कीर्ति व्यास, वीरेन्द्र जोशी, आर. आर. दुबे, लल्लन सिंह ठाकुर विष्णुदत्त नागर एवं अरुण त्रिपाठी आदि ने गुरुभक्तों ने पाटोत्सव में अधिक से अधिक उपस्थित होने का आह्वान किया है।

    ]]>
    Wed, 13 Nov 2024 14:47:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हमारे जीवन में आरोग्य से समृद्धि का संदेश देता है दीप पर्व का प्रथम सोपान ‘धनतेरस’& डॉ. अभिजीत देशमुख https://acntimes.com/Dhanteras-gives-the-message-of-prosperity-through-health-Dr-Abhijit-Deshmukh https://acntimes.com/Dhanteras-gives-the-message-of-prosperity-through-health-Dr-Abhijit-Deshmukh आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में धनवंतरि जयंती पर हुआ पूजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उत्सव प्रधान भारतीय संस्कृति में दीप पर्व का प्रथम सोपान धनतेरस हमारे जीवन में आरोग्य से समृद्धि का संदेश देता है। स्वस्थ-समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए आयुर्वेद के जनक भगवान श्री धनवंतरी जी का संदेश प्रांसगिक है।

    यह विचार डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन ट्रस्ट के चेयरमैन / संचालक  डॉ. अभिजीत देशमुख ने व्यक्त किए। वे धनवंतरि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धनतेरस पर्व से दीपावली की शुरुआत होती है। जीवन में समृद्धि के लिए स्वस्थ होना आवश्यक है। भगवान श्री धनवंतरि जी ने समाज को निरोगी रखने के लिए जो आहार-विहार एवं विचार शुद्धि पर जोर दिया है, वह आज के परिवेश में निहायत आवश्यक है। इसी उदेश्य और ध्येय को लेकर हम पर्व को मनाएं।

    ये उपस्थित रहे

    मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप नलगे, आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्पेन्द्र पाण्डेय, डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल, नीरज त्रिवेदी, डॉ. एम. बी. शर्मा नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक ए. के. वर्मा, योगेन्द्र गोस्वामी, अकाउंट मैनेजर मयंक जोशी, डॉ. संजय कांबले, डॉ. अजय गुजर, डॉ. संजय पाठक, डॉ. शर्वरी साने, डॉ. आनंद राहुल, डॉ. विनीता पाटिल, डॉ. गौरव पुरोहित, डॉ. आराधना पुरोहित, डॉ. कविता उपाध्याय एवं महाविद्यालय स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 30 Oct 2024 01:26:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP का अजब&गजब गांव ! इस गांव के घरों में नहीं होती रंगाई&पुताई, कोई काले वस्त्र और जूते भी नहीं पहनता, पानी छानने पर हो जाता है ऐसा, जान कर हो जाएंगे हैरान https://acntimes.com/A-strange-village-of-MP-Here-houses-are-not-painted-people-do-not-even-wear-black-clothes https://acntimes.com/A-strange-village-of-MP-Here-houses-are-not-painted-people-do-not-even-wear-black-clothes एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मौजूदा दौर वैज्ञानिक अवधारणाओं पर चलने का है लेकिन देश में आज भी कई परंपराएं इनके विपरीत हैं। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक गांव में ऐसी ही परंपरा प्रचलित है। यहां न तो किसी घर में रंगाई-पुताई होती है और न ही यहां लोग पानी को छान कर पीते हैं। कोई काले वस्त्र और जूते तक नहीं पहनता। ग्रामीण गांव में जिन कालेश्वर भैरव की सत्ता को मानते हैं, उनके मंदिर के सामने से दूल्हा तक घोड़े पर चढ़कर नहीं निकलता।

    (यहां हर घर पर यही लिखा है)

    सुनने में बेशक यह अजीब लगे लेकिन ये आलोट विकासखंड के ‘कछालिया’ गांव और यहां के लोगों की सच्चाई है। तकरीबन 1400 की आबादी वाले इस गांव में कालांतर में घटित कुछ घटनाओं ने ग्रामीणों को ऐसी परंपराओं और मान्यताओं का निर्वाह करने के लिए विवश कर दिया। लोग भले ही इन्हें अंधविश्वास कहें लेकिन ये कछालियावासियों के जीवन का अहम् हिस्सा हैं। इनका पालन करना वे भूले से भी नहीं भूलते। ग्रामीणों का मानना है कि इन परंपराओं का निर्वाह नहीं करना गांव और जीवन पर संकट ला सकता है।

    मंदिर में हो सकता है रंग-रोगन

    ग्रामीणों की मानें तो काले कपड़े पहनने वालों के साथ दुर्घटना होना तय है। ऐसा होते उन्होंने देखा भी है। अगर कोई काले कपड़े पहनकर मंदिर में चला जाता है तो उसे मधुमक्खियां काट लेती हैं या फिर वह बीमार हो जाता है। रंग-रोगन को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ मंदिर में ही हो सकता है या फिर सरकारी भवन में।

    घोड़ी पर बैठ करने निकलने पर होता है हादसा

    अगर कोई घोड़ी पर बैठ कर मंदिर के सामने से गुजरता है तो वह थोड़ी दूर भी नहीं जा पाता है और उसके साथ घटना हो जाती है। या तो घोड़ा गिरा देता है या फिर सवार बेहोश हो जाता है। उसे वापस आकर मंदिर में मत्था टेकता है और नारियल वधारता है तभी आगे जा पाता है। मंदिर के सामने से शवयात्रा भी नहीं गुजरती। ऐसी अनेक घटनाएं देखी हैं।

    यह हुई थी अनहोनी

    ग्रामीणों का कहना है कि उनके पूर्वजों ने बताया कि एक बार एक व्यक्ति अपने घर की छत कवेलू से बना रहा था। उसी वक्त उसके 20 साल के लड़के की छत से गिरने से मौत हो गई थी। ऐसी अनहोनी के चलते दिवाली जैसे खास मौके पर भी किसी भी घर में न तो रंगाई-पुताई होती है और न ही घर के बाहर रंगोली ही बनती है। 

    इनसे जानें गांव की परंपरा के बारे में

    कछालिया गांव में जन्मी कृष्णा विवाह के बाद दूसरे गांव जा चुकी हैं। वे बताती हैं कि दादा और पापा से सुनते आ रहे हैं कि गांव में घरों में रंग-रोगन नहीं होता है। काले कपड़े, जूते-मोजे आदि भी नहीं पहनते। काजल और काले छाते के उपयोग में मनाही नहीं है।

    कैलाश धाकड़ ने बताया कि सबकुछ गांव में विराजित भैरव बाब जी के मान-सम्मान में परंपराओं का निर्वाह होता है। उनका मंदिर बहुत चमत्कारिक है। अगर कोई परंपरा का पालन नहीं करता है तो उसके भुगताना ही पड़ता है। इस बारे में देखते-सुनते तीन पीढ़ियां गुजर गई हैं।

    कछालिया का नाम सुन दुकानदार भी नहीं देते काले वस्त्र

    युवा समरथ शर्मा के अनुसार हर घर के बाहर कालेश्वर भैरवनाथ की कृपा लिखा हुई है। बुजुर्गों द्वारा बनाई परंपरा का आज दिन तक किसी ने उल्लंघन नहीं किया वरना आर्थिक और जनहानित तय है। अन्य गंवों में भी कोई खरीददारी करने जाता है और वह बताता है कि कछालिया से आया तो दुकानदार काली वस्तुएं उन्हें नहीं बेचते।

    कालेश्वर भैरव बाबा मंदिर के पुजारी चैनपुरी गोस्वामी के अनुसार गांव में कोई पानी भी छानकर नहीं पीता। अगर किसी ने पानी छानी तो उसमें तत्काल कीड़े पड़ जाते हैं और वह पानी पी ले तो बीमार हो जाता है। काले कपड़े, जूते-मोजे पहनने वाले को मधुमक्खियां काट लेती हैं। मंदिर कितना पुराना है, पता नहीं।

    कालेश्वर भैरव का मान-सम्मान जरूरी

    40 साल पहले ब्याह कर कछालिया गांव आईं सुंदर बाई बताती हैं कि उनके ससुर सहित परिवार के सभी लोग परंपराओं के बारे में बताते रहे हैं। अगर कोई कालेश्वर भैरव बाबा का मान-सम्मान नहीं रखता है तो दुर्घटना हो जाती है।

    डिस्क्लेमर

    एसीएन टाइम्स किसी भी प्रकार के अंधविश्वास को बढ़ावा देने में यकीन नहीं रखता और न ही समाज द्वारा स्थापित मान्यताओं, लोक परंपराओं के अस्तित्व पर सवाल ही खड़ा करता है। समाज में जो हो रहा है, वह समाज के अन्य लोगों को जानने का पूर्ण अधिकार है। इसी दिशा में एसीएन टाइम्स का यह एक छोटा सा प्रयास है।

    ]]>
    Wed, 23 Oct 2024 18:53:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री कालिका माता मंदिर परिसर धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में हो विकसित, पशु चिकित्सालय की जमीन भी करें अधिग्रहति : शैलेंद्र डागा https://acntimes.com/Shri-Kalika-Mata-Mandir-complex-should-be-developed-as-a-religious-spiritual-and-cultural-center-Shailendra-Daga https://acntimes.com/Shri-Kalika-Mata-Mandir-complex-should-be-developed-as-a-religious-spiritual-and-cultural-center-Shailendra-Daga एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्राचीन काल से हिंदू धर्म के धार्मिक आस्था के स्थान श्री कालिका माता मंदिर परिसर को धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग पूर्व महापौर एवं भाजपा नेता शैलेंद्र डागा ने उठाई है। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर को पत्र भी लिखा है। इसमें डागा ने कहा है कि श्री कालिका माता मंदिर हिंदू धर्म के लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिर परिसर को कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाए। इसमें यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि यहां सिर्फ धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां ही हों। 

    डागा ने पत्र में लिखा है कि श्री कालिका माता मंदिर परिसर धार्मिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र है। यहां नवरात्रि में जहां गरबे होते हैं, वहीं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भव्य मेला भी आयोजित होता है। इसके अलावा कथा एवं अन्य धार्मिक आयोजन भी होते हैं। गणेश विसर्जन एवं नवरात्रि के बाद माता मूर्ति विसर्जन भी मुख्य रूप से यहीं होता है। आमजन के साथ ही जिले में पदस्थ होने‌ वाले प्रमुख अधिकारी भी सबसे पहले श्री कालिका माता के दर्शन कर अपना कार्य प्रारंभ करते हैं।

    मंच के सामने हों धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियां

    आपने कहा कि संपूर्ण शहर में कहीं भी धार्मिक गतिविधि का बड़ा केंद्र नहीं है। ऐसे में श्री कालिका माता मंदिर परिसर को धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में ही विकसित किया जाना चाहिए। डागा ने मांग की है कि मेला परिसर में बनाए गए रंगमंच और उसके सामने के स्थान को भी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आरक्षित किया जाए।

    पशु चिकित्सा की जमीन का हो अधिग्रहण

    डागा ने कलेक्टर को सुझाव दिया है कि कालिका माता मंदिर परिसर को भव्य धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पशु चिकित्सालय की 50 हजार वर्गफीट से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया जाना चाहिए। इसका उपयोग मंदिर परिसर को विकसित करने में किया जाना चाहिए। उन्होंने बंद पशु चिकित्सालय की जमीन पर पूर्व में प्रस्तावित अन्नपूर्णा फूड जोन को धरातल पर उतारने की कार्रवाई के साथ यहां व्यवस्थित पार्किंग का निर्माण भी किया जाए।

    ]]>
    Sat, 19 Oct 2024 17:15:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दूर हुआ भ्रम ! इस साल 1 नवंबर को मनेगी दीपावली, ज्योतिषियों व पंडितों की बैठक में बनी सहमति, जानिए& इसे लेकर क्या दिए गए तर्क https://acntimes.com/The-confusion-is-over-This-year-Diwali-will-be-celebrated-on-1st-November https://acntimes.com/The-confusion-is-over-This-year-Diwali-will-be-celebrated-on-1st-November एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दीपावली किस दिन मनेगी इसे लेकर निर्मित दुविधा की स्थिति दूर करने को लेकर रतलाम जिले क़े विद्वत विप्रबन्धु व ज्योतिषियों की वृहद बैठक 80 फीट रोड स्थित नारायणी पैलेस में संपन्न हुई। सिद्ध विजय पंचांग के निर्माणकर्ता डॉ. विष्णु कुमार शास्त्री के नेतृत्व में हुई बैठक में सर्वसम्मति से 1 नवंबर को दीपावली पर्व मानने पर सहमति बनी। इस संबंध में उपस्थित ज्योतिषियों और विप्र बंधुओं की देश के प्रमुख पंचांग निर्माणकर्ताओं से भी हुई।

    इस पर कार्तिक अमावस्या तिथि दो दिन (31 अक्टूबर और 1 नवंबर) को रहेगी। ऐसे में भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई है कि दीपावली किस दिन मनेगी। इसे लेकर जानकारों के अपने-अपने तर्क हैं। कोई 31 दिसंबर को तो कोई 1 नवंबर को दीपावली मनाने की बात कह रहा है। इसी दुविधा और भ्रम को दूर करने के लिए जिले के ज्योतिषियों और विप्र बंधुओं ने बैठक की।

    बैठक में इनसे भी हुआ विचार-विमर्श

    बैठक के दौरान दूरभाष पर ज्योतिषाचार्य स्वामी बजरंग गिरी जी महाराज, ज्योतिषी रमेश पंड्या (श्री कालचक्र पंचांग), ज्योतिषी भागीरथ जोशी (भादवामाता पंचांग) सहित राजस्थान और गुजरात के अलावा भारत के अन्य विद्वान ज्योतिषियों से वृहद चर्चा की गई। सभी से विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद सभी में 1 नवंबर को ही दीपावली मनाए जाने को लेकर सहमति बनी। बता दें कि, शासकीय संस्कृत महाविद्यालय व वाराणसी में जगद्गुरु शंकराचार्य विजयेंद्र जी सरस्वती के नेतृत्व हुई बैठक में भी 1 नंबर को ही दीपावली पर्व मनाने को शास्त्रीय प्रमाण के रूप में स्वीकृति दी गई है।

    इसलिए 1 नवंबर को होगा लक्ष्मी पूजन

    डॉ. विष्णु कुमार शास्त्री ने बताया कि 31 अक्टूबर को दिन में 3:52 बजे से कार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ हो रही है। यह दूसरे दिन 1 नवंबर को सूर्यास्त (5:45 बजे) के बाद 6:17 बजे तक रहेगी। "धर्मसिंधु" व "तिथि निर्णय" के अंतर्गत यदि प्रदोष काल दो दिन हो (जैसा कि इस बार 31 अक्टूब व 1 नवंबर को है) और अमावस्या प्रदोष काल में व्याप्त स्पर्श करे तो महालक्ष्मी पूजन दूसरे दिन के प्रदोष काल में ही करना चाहिए। धर्म शास्त्रों का भी यह मत है। डॉ. शास्त्री के अनुसार कुछ स्थूल सौर गणित पंचांगों में लंबे समय से सुधार नहीं होने के कारण बार-बार तिथि-त्योहारों को लेकर संशय की स्थिति निर्मित होती है। जबकि वेधशाला से सिद्ध प्रमाणित सूक्ष्म दृश्य गणितयुत पंचांग शास्त्रोक्त विधि अनुसार पूर्ण रूप से सही है।

    अधिकतर पंचांगों में 1 नवंबर की दीपावली

    पं. शास्त्री के अनुसार भारत के कुछ पंचांगों को छोड़कर सर्वाधिक पंचांगों में 1 नवंबर को ही दीपावली पर्व मनाने के बारे में लिखा है। इनमें मार्तण्ड, दाते, कालचक्र, विक्रमादित्य, महाराष्ट्रियन, निर्णय सागर, श्रीधर शिवलाल, श्री शिवशक्ति, श्री बुद्धेश्वर, भादवामाता, बद्रीकाशी, पुष्पांजलि, कालचक्र, दिवाकर संदेश, प्रत्यक्ष, ब्रजभूमि, पप्पी, श्रीचण्डमार्तंड एवं श्री व्यास पंचांग (गुजरात) सहित भारत क़े 70 से अधिक पंचांग शामिल हैं। इन सभी में 1 नवंबर को ही दीपमालिका (दीपावली) पर्व मनाना शास्त्रीय प्रमाण रूप में दर्ज है।

    किसी दिन कौन सा त्योहार मनेगा 

    29 अक्टूबर – धनतेरस

    30 अक्टूबर – धन्वंतरि जयंती

    31 अक्टूबर – रूप चतुर्दशी

    1 नवंबर – दीपावली (लक्ष्मी पूजन)

    2 नवंबर - गोवर्धन पूजा

    3 नवंबर - भाई दूज

    ये उपस्थित रहे बैठक में

    इस बैठक में वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ, ज्योतिष शिक्षण जनकल्याण समिति व अखिल भारतीय पुजारी संघ के विद्वत आचार्य सहित महर्षि संजय शिवशंकर दवे, पं. अशोक कुमार वशिष्ठ, पं. जीवन पाठक (जड़वासा), पं. ओमप्रकाश शर्मा, पं. चेतन शर्मा, पं. मुकेश शर्मा (पुजारी संघ अध्यक्ष), पं. संजय मिश्रा, पं. राजेश व्यास, पं. सोमेश शर्मा, पं. अभिषेक गिरी, पं. जितेंद्र नागर (सैलाना) पं. ईश्वर व्यास उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 16 Oct 2024 02:00:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ऐसे मना दशहरा : मंत्री चेतन्य काश्यप ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जिला पुलिस लाइन में किया शस्त्र&पूजन, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार दी यज्ञ में आहुति https://acntimes.com/Arms-worship-was-held-in-the-District-Police-Line-under-the-chief-hospitality-of-Minister-Chetan-Kashyap https://acntimes.com/Arms-worship-was-held-in-the-District-Police-Line-under-the-chief-hospitality-of-Minister-Chetan-Kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व रतलाम में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। इस दौरान यज्ञ भी किया गया।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर मना रहा है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में दशहरा पर्व पर रतलाम जिला पुलिस लाइन में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम हुआ।

    बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व पर मंत्री के अलावा महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ दीं। इसके बाद मंगल आरती की गई। वाहनों की भी पूजा की गई।

    इनकी भी रही उपस्थिति : शस्त्र पूजन के दौरान कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, शैलेंद्र डागा, आशा मौर्य, निमिष व्यास, सुनील सारस्वत, अरुण त्रिपाठी, दशरथ पाटीदार, विनोद करमचंदानी, जयवंत कोठारी, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, एएसपी राकेश खाखा, जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव, एडीएम रतलाम आर. एस. मंडलोई, एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, फॉरेंसिक ऑफिसर अतुल मित्तल, सीएसपी अभिनव बारंगे, एसडीओपी अभिलाष भलावी, डीएसपी यातायात अनिल राय, डीएसपी अजाक अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका ठाकुर, सूबेदार कैलाश बघेल एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी ने पूजन मे भाग लिया । इसी प्रकार जिले मे समस्त थाना चौकी में भी शस्त्र व वाहन की पूजा की गई। 

    कुठ रोगियों और वृद्धों के साथ साझा की विजयादशमी खुशियां

    चातुर्मास की समाप्ति के बाद दशहरा पर्व के विभिन्न समाजों द्वारा अलग-अलग तरीके से मनाया गया। इसे ऐतिहासिक बनाते हुए राजपूत बोर्डिंग के शक्तावत परिवार, हाथी खाना राजपूत समाज के दिनेश वाघेला, अमृत सागर तालाब चारभुजा राजपूत समाज के शेखावत परिवार व सिसौदिया परिवार ने मिलकर नगर के प्रमुख वृद्धाश्रमों के वृद्धों और कुष्ठ रोगियों के साथ पर्व सेलिब्रेट किया। सभी समाजजन ईशप्रेम बस्ती, धोलावड़ डेम के पास वृद्धाश्रम, निर्मला भवन में संचालित वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों व कुष्ठ रोगियों के साथ दशहरा पर्व मनाया। उन्होंने उन्हें भोजन भी कराया।

    ये रहे शामिल : वाघेला गोसेवा, जीव दया समिति व अखिल भारतीय राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसौदिया, गोविंदसिंह शेखावत, राजपूत बोर्डिंग के महावीर सिंह शक्तावत, हर्षवर्धन शक्तावत, दिव्यराज शक्तावत, सूर्यराज शक्तावत, राजकुमार हाड़ा, रामबाबू यादव, अशोक तिवारी, श्याम सुंदर उपाध्याय, विनोद बैरागी, नारायण पाटीदार, सुभाष चौहान, महिला मंडल की श्यामा वाघेला, इंदु यादव, अनीता अग्रवाल, रेखा शर्मा, शकुंतला सिसौदिया व अन्य सदस्यों द्वारा इस कार्य में सहयोग किया गया। 

    गोरखा समाज ने बड़े मनाया बड़ा दशै (दशहरा)

    गोरखा समाज रतलाम ने हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ सबसे बड़ा त्योहार "बड़ा दशै" (दशहरा) मनाया। नेपाली संस्कृति परिषद रतलाम के उपाध्यक्ष भगत सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्यों ने एकत्र होकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। समाज के वरिष्ठ सदस्य पशुपति श्रेष्ठ और रुक्मणि श्रेष्ठ ने उपस्थित लोगों को माताजी का टीका लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया। पारंपरिक नेपाली भोज भी हुआ।

    ये शामिल हुईं महिला समिति में : गोरखा समाज की महिला समिति का भी गठन किया गया। इसमें ज्योति गुरंग को अध्यक्ष, रानी विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, हीरा विश्वकर्मा को सचिव और शोभा श्रेष्ठ को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की सेवा और समृद्धि के लिए काम करने की शपथ ली। 

    सिंधी समाज ने किया शस्त्र पूजन

    सिंधी समाज की राष्ट्रीय संस्था सिंधु सेना रतलाम ने प्रदेश महामंत्री हाशु कल्याणी के नेतृत्व में न्यू रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारे पर शस्त्र पूजन किया गया। अतिथि पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष आर. के. सतवानी, उपाध्यक्ष मुरलीधर अवतानी, कोषाध्यक्ष कमलेश दरवानी, सहसचिव रमेश चोइथानी, सिंधी सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष भजनलाल परमानी, राजू मलकानी, जय केचदानी रहे। पूजन विधि पं. पंकज शर्मा ने संपन्न करवाई। इस मौके पर महामंत्री हाशु कल्याणी ने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। सभी को सकंल्प लेना चाहिए कि ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध, अहंकार, नशा आदि बुराइयों का त्याग करते हुए अच्छाइयों के साथ सभी के साथ भाईचारे का व्यवहार करेंगे। उन्होंने सभी से समाज व देश की खुशहाली के लिए अपनत्व की भावना से कार्य करने का आह्वान भी किया।

    ये उपस्थित रहे : सिंधु सेना अध्यक्ष लोकेश सत्यानी, संरक्षक चद्रप्रकाश अवतानी, प्रकाश गोलानी, नरेन्द्र मेधानी, मुकेश गुरनानी, कमल खत्री, हरrश पंजवानी, शैलेन्द्र कृपलानी, तरुण सोनी, रवि कोरजानी, राजू जेठानी, संजय मितोयानी, सुशील कुलवानी, संजय नेनानी, विजय कृष्णानी, शिव त्रिलोकचंदानी, हीरा भाग्यवानी, देव गुरनानी, सोनू नाथानी, राकेश केवलानी, नरेश धनवानी आदि उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन लोकेश सत्यानी ने माना।

    ]]>
    Sat, 12 Oct 2024 20:00:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म & संस्कृति : रतलाम में पोलो ग्राउण्ड पर 51 फीट व बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आतिशबाजी भी होगी, ऐसी रहेगी श्री राम रथ यात्रा के रूट व पार्किंग की व्यवस्था https://acntimes.com/Ratlam-51-feet-tall-Ravana-will-be-burnt-at-Polo-Ground-and-31-feet-tall-Ravana-will-be-burnt-at-Barbad https://acntimes.com/Ratlam-51-feet-tall-Ravana-will-be-burnt-at-Polo-Ground-and-31-feet-tall-Ravana-will-be-burnt-at-Barbad एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज (12 अक्तूबर-शनिवार को) जिला मुख्यालय पर रावण दहन के दो आयोजन होंगे। इससे पहले श्री राम रथ यात्रा निकलेगी और आतिशिबाजी भी की जाएगी।

    नगर निगम द्वारा विजयादशमी (दशहरा) पर पोलो ग्राउण्ड में रावण दहन हेतु 51 फीट उंचे रावण के आर्कषक पुतले का निर्माण करवाया गया है जिसमें आतिशबाजी भी लगवाई गई है। रावण एवं लंका दहन के पूर्व पोलो ग्राउण्ड में सांय 7 बजे से बैण्ड की सुमधुर धुन की प्रस्तुति एवं 8 बजे से आकर्षक आतिशबाजी होगी। इसके बाद भगवान श्री राम की सवारी आने के बाद रावण (दशानन) के पुतले व लंका का दहन भगवान श्रीराम के प्रतिरूप द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार बरबड़ मेला परिसर में रावण दहन के लिए 31 फीट उंचे रावण के पुतले का निर्माण करवाया गया है। इसमें भी आतिशबाजी लगवाई गई है। भगवान श्री राम की सवारी आने के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

    इन्होंने की अपील

    महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति, राजस्व समिति, महापौर परिषद सदस्यों के साथ ही पार्षद निशा सोमानी,  प्रीति कसेरा, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल आदि ने नागरिकों से रावण के पुतला दहन कार्यक्रम में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

    पुलिस ने जारी किया रूट व पार्किंग मैप

    विजयदशमी (रावण दहन) पर्व पर रतलाम शहर में शाम 4 बजे से श्री राम मंदिर एवं नगर निगम से दो राम रथ यात्राएं निकाली जाएंगी। ये क्रमशः पोलो ग्राउण्ड और बरबड़ मेला परिसर पहुंचेंगी जहां रावण दहन होगा। इस दौरान आम जनता को असुविधा नहीं हो इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लॉन तैयार किया गया है। यातायात पुलिस प्रशासन ने इस व्यवस्था का पालन करने करने की अपील की है।

    राम रथ यात्रा रूट

    नगर निगम से राम रथ यात्रा शाम 5 बजे प्रारंभ होकर महलवाड़ा, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, घासबाजार, चौमुखीपुल, नौलाईपुरा, गणेश देवरी, रानी जी मंदिर, शहर सराय, लोकेंद्र टॉकिज, न्यू रोड, दोबत्ती चौराहा, महाराजा सज्जन सिंह चौराहा से स्टेश रोड पुलिस थाने के समने होते हुए पोलो ग्राउण्ड पहुंचेगी।

    श्री राममंदिर से राम रथ यात्रा शाम 6 बजे प्रारंभ होकर सज्जन मिल चौराहा, अलकापुरी चौराहा, साक्षी पेट्रोल पंप होते हुए विधायक सभागृह बरबड़ पहुंचेगी।

    मार्ग डायवर्शन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था

    1. रामरथ यात्रा एवं विजयादशमी (रावण दहन) व्यवस्था के दौरान पूरे शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
    2. राम रथ यात्रा एवं विजयादशमी (रावण दहन) व्यवस्था के दौरान यात्रा रूट पर समस्त प्रकार के दो पहिया / चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
    3. पोलो ग्राउण्ड के बाहर दिवाकर ऑटो पार्ट्स के सामने एवं कॉन्वेंट स्कूल चौराहा बगीचे के पास समस्त दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
    4. पोलो ग्राउण्ड पर रावण दहन में शामिल होने वाली भीड़ को देखते हुए दो बत्ती चौराहा - महाराजा सज्जन सिंह चौराहा से छत्रीपुल की ओर एवं छत्रीपुल से महाराजा सज्जन सिंह चौराहा - दोबत्ती की ओर तथा कॉन्वेंट स्कूल तिराहे से पोलो ग्रउण्ड जाने वाले समस्त चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
    5. बरबड़ मेला परिसर में होने वाले रावण दहन में शामिल होने वाली भीड़ को देखते हुए बरबड़ सभागृह के बाहर समस्त दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

    ]]>
    Sat, 12 Oct 2024 14:20:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आप भी रहें सावधान ! राहुल बनकर गरबा पंडाल पहुंचा फिरोज, जेब से निकले कंडोम, हिंदू जागरण मंच ने किया पुलिस के हवाले, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Firoz-reached-Garba-pandal-dressed-as-Rahul-condoms-were-found-in-his-pocket https://acntimes.com/Firoz-reached-Garba-pandal-dressed-as-Rahul-condoms-were-found-in-his-pocket एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । हिंदू जागरण मंच ने मक्सी रोड पर पंड्याखेड़ी क्षेत्र में ब्रिज के नीचे गरबा पंडाल से एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी राहुल बनकर गरबा देखने घुसा था जबकि उसका असली नाम फिरोज है। तलाशी में आरोपी की जेब में कई कंडोम निकले। पुलिस जांच कर रही है।

    गरबा पंडाल में मौजूद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता रीतेश माहेश्वरी को एक युवक पर शक हुआ। उन्होंने चर्चा की तो उसने अपना नाम राहुल बताया। उसने खुद को मक्सी रोड पर रहने वाला बताया और कहा कि वह रोज गरबा देखने आता है। उसकी बातों से शंका और बढ़ गई तो मंच के कार्यकर्ता उसे पुलिस के पास ले गए। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम फिरोज बताया। यह सुनते ही वहां खड़े कार्यकर्ताओं ने उसे थप्पड़ जड़ दिए।

    पकड़े जाने पर किया भागने का प्रयास

    पहचान उजागर होते ही फिरोज ने जेब से मोबाइल फोन निकाल कर किसी को कॉल करना चाहा लेकिन हिंदू जागरण मंच के लोगों ने मोबाइल फोन छीन कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अगले ही पल पुलिस ने उसकी जेबों की तलाशी ली तो सभी हैरान रह गए। फिरोज की जेब से कई कंडोम निकले। कंडोम मिलते ही आरोपी वहां से भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ पंवासा थाने ले गई।

    इसलिए हो रही अपील

    हिंदू जागरण मंच की जिला संयोजक नीलू रानी चौहान ने बताया कि विधर्मियों से सावधान रहने की जरूरत है। गरबा पंडाल में शंका होने पर राहुल बनकर आया विधर्मी फिरोज पकड़ में आया। उसकी जेब से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में हो रहे गरबों में दूसरे धर्म के लोगों के नहीं आने को लेकर अपील की गई है। इस अपील का उद्देश्य सही साबित हो रहा।

    ]]>
    Thu, 10 Oct 2024 14:13:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने गरबा पंडालों में पहुंचकर किए मातारानी के दर्शन, कसारा बाजार में बालिकाओं ने तलवार के साथ किए गरबे https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-visited-the-Garba-pandals-and-had-darshan-of-Mata-Rani https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-visited-the-Garba-pandals-and-had-darshan-of-Mata-Rani एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नवदुर्गा उत्सव अब चरम पर पहुंच गया है। रतलाम के विभिन्न गरबा पंडालों में साधिकाओं द्वारा आकर्षक गरबा किया गया। कसारा बाजार में बालिकाओं ने तलवार के साथ गरबा किया। इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने गरबा पंडाल में पहुंचकर मातारानी के दर्शन कर गरबा करने वाली बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया।

    मंत्री चेतन्य काश्यप लक्ष्मी नगर, तेजा नगर, कसारा बाजार एवं मिड टाउन में आयोजित गरबे देखने पहुंचे। यहां आयोजन समितियों द्वारा उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मंत्री काश्यप ने गरबा पंडाल में उपस्थित साधिकाओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।

    इस अवसर पर भाजपा के विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, राधेश्याम मारू, आशीष पंडित, जलज सांकला, राजेंद्र पोरवाल, रवि मीणा, बाबूसिंह, विजय कसेरा, शैलेष सोनी, हर्षित सिसौदिया, प्रतीक सिसौदिया, संजय कसेरा, सीमा कसेरा, हर्षिता, अक्षरा आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Wed, 09 Oct 2024 23:42:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शक्ति की आराधना : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने गरबा पंडालों में की माता की आरती, आयोजकों ने किया मंत्री का अभिनंदन https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-performed-the-Aarti-of-the-Goddess-in-Garba-Pandals https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-performed-the-Aarti-of-the-Goddess-in-Garba-Pandals एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नवरात्रि का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। ऐसे में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप शहर में विभिन्न स्थानों पर गरबा पंडालों में पहुंच कर माता रानी के दर्शन, वंदन कर उनकी आराधना की। इस बीच गरबा समितियों के द्वारा मंत्री काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया गया।

    मंत्री काश्यप ने श्री राम मंदिर पर श्री राम नवयुवक मंडल, इंद्रलोक नगर संघर्ष समिति, मोहन नगर, देवरादेव नारायण नगर एवं नवदुर्गा मित्र मंडल गांधी नगर द्वारा आयोजित गरबारास में पहुंचकर माता के दर्शन किए।

    इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, मंडल महामंत्री सुबेंद्र गुर्जर, लोकेश जायसवाल, तेजसिंह हाड़ा, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, देवकन्या मीणा, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, संजय शर्मा अनुज शर्मा, प्रवीण सोनी, मनीष वेद, प्रियेश छाजेड़, संजय पांडेय, संतोष लालवानी आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 09 Oct 2024 14:18:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नवरात्रि विशेष : रतलाम की प्रसिद्ध श्री कालिका माता के दुनिया भर में हो सकेंगे दर्शन, क्यूआर कोड और मोबाइल एप के माध्यम से कर सकेंगे आराधना https://acntimes.com/Navratri-Special-Ratlams-famous-Shri-Kalika-Mata-can-be-seen-from-all-over-the-world https://acntimes.com/Navratri-Special-Ratlams-famous-Shri-Kalika-Mata-can-be-seen-from-all-over-the-world एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वर्ण नगरी रतलाम में विराजित श्री कालिका माता के दर्शन भक्त दुनिया में कहीं से भी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन से सिर्फ एक क्यूआर (QR) कोड स्कैन करना होगा। इसके अलावा भक्त वाड्सएप के माध्यम से भी शक्ति की आराधना कर सकेंगे।

    शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि पर देश-विदेश में रहने वाले श्री कालिका माता के भक्तों को उनके दर्शनलाभ करने के लिए शहर के वाघेला परिवार ने उल्लेखनीय पहल की है। परिवार के दिनेश वाघेला ने बताया कि एक व्हाट्सएप ग्रुप और एक ऐप बनाया गया है। इसके अलावा एक क्यूआर कोड भी तैयार किया गया है। इनके माध्यम से नवरात्रि के दौरान भक्त दुनिया में कहीं से भी माता के दर्शन कर सकेंगे।

    करना होगा बारकोड स्कैन

    इसके लिए उन्हें केवल एक बारकोड स्कैन करने करना होगा। इससे वे नवरात्रि वाले वाट्सएप ग्रुप से जुड़ जाएंगे। इस तरह वे पूरे नौ दिन तक रोज रतलाम में विराजित श्री कालिका माता के ब्रह्म मुहूर्त के, माता के चरणों के दर्शन व इस दौरान रोज सुबह होने वाली आरती देख सकेंगे। प्रतिदिन का शृंगार, मंदिर की साज-सज्जा, गरबा पंडाल, बालिकाओं का गरबा आदि भी देखा जा सकेगा।

    इस नंबर पर रिक्वेस्ट भी भेज सकते हैं

    समाजसेवी दिनेश वाघेला ने बताया कि भक्तों को मोबाइल नंबर 9425104905 पर व्हाट्सएप द्वारा ‘जय माताजी’ लिखकर रिक्वेस्ट भेजना होगी। ऐसा करते ही वे नवरात्रि उत्सव ग्रुप से जुड़ जाएंगे। श्री कालिका माता के ऑनलाइन दर्शन की यह सुविधा वाघेला परिवार द्वारा की गई है। परिवार ने सभी भक्तों से इस सुविधा के माध्यम से धर्मलाभ लेने की अपील की गई है। 

    आर्टिफिशियल फूलों से भी आएगी सुगंध

    नवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की तरह वाघेला परिवार द्वारा श्री कालिका माता मंदिर के गर्भ गृह की सुंदर सजावट भी की जा रही है। सजावट आर्टिफिशियल फूलों से की गई है जो प्रतिपदा से पूर्णिमा तिथि तक रहेगी। वाघेला ने बताया कि सजावट के उपयोग होने वाले आर्टिफिशियल फूलों पर रोज अलग-अलग खुशबू का स्प्रे भी किया जाए जिससे वे वहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुगंधित वातावरण मिलेगा। सप्तमी, अष्टमी व नवमी को मंदिर परिसर को असली ताजे फूलों से भी सजाया जाएगा।

    इन मंदिरों में भी होगी सजावट

    श्री कालिका माता के मुख्य मंदिर के अलावा परिसर में स्थित श्री संकटा माता, श्री भैरवनाथ, श्री संतोषी माता, श्री झूलेलाल, श्री अन्नपूर्णा माता, श्री राम-जानकी और श्री हनुमान के मंदिरों में भी ऐसी ही सजावट की जा रही है। सभी मंदिरों के आरती में उपयोग होने वाली घंटी, घड़ियाल व पूजन पात्र को पॉलिश कर उन्हें निखारा गया।

    ]]>
    Wed, 02 Oct 2024 01:00:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गणेशोत्सव : भारतीय संस्कृति को समृद्ध करते हैं पर्व& कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Ganeshotsav-Festivals-enrich-Indian-culture---Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap https://acntimes.com/Ganeshotsav-Festivals-enrich-Indian-culture---Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap शहर के विभिन्न गणेश पांडालों में महाआरती कर कहा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दस दिवसीय गणेशोतसव के अंतिम दौर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर श्री गणेश जी की महाआरती की। इस अवसर पर अलग-अलग संस्था एवं समितियों ने मंत्री काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया। उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

    मंत्री काश्यप ने पर्वों को भारतीय संस्कृति का समृद्धकारक बताया। उनके द्वारा टाटा नगर में रूद्राक्ष ग्रुप, स्टेशन रोड पर दिलबहार के राजा, साहू बावड़ी में भगवा हिंद संगठन एवं ऊंकाला रोड पर टाइगर ग्रुप के पंडाल में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की महाआरती की।

    इस अवसर पर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, राकेश परमार, प्रहलाद राठौड़, पार्षद हितेश कामरेड, अनोखीलाल कटारिया, मुकेश बंबोरी, राकेश मोदी, गोपाल शर्मा, जलज सांखला, संजय कसेरा, विजय पोरवाल, उपमन्यु सोनी, गोविंदा माहेश्वरी, राजेंद्रसिंह गोयल, राधावल्लभ खंडेलवाल, भूपेंद्र परमार, लोकेश बाथलिया, राहुल सोनी, संदीप सोनी, मुकेश त्रिवेदी, चंद्रप्रकाश रस्सीवाला, रमेश पांचाल, अनिल पोरवाल, वैभव व्यास, लखन रजवानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 17 Sep 2024 20:38:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शस्त्रकला के अद्भुत करतबों के साथ अनंत चतुर्दशी पर निकलेंगे जवाहर व्यायाम शाला के सैकड़ों पहलवान, हजारों बल्बों से झिलमिलाती झांकी मोहेगी मन https://acntimes.com/Hundreds-of-wrestlers-from-Jawahar-Gymnasium-will-come-out-on-Anant-Chaturdashi-and-show-amazing-feats https://acntimes.com/Hundreds-of-wrestlers-from-Jawahar-Gymnasium-will-come-out-on-Anant-Chaturdashi-and-show-amazing-feats एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अनंत चतुर्दशी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस बार भी 17 सितंबर को जवाहर व्यायाम शाला और अम्बर ग्रुप के सैकड़ों पहलवान शहर की सड़कों पर अपने दमखम और कला का प्रदर्शन करेंगे। हजारों बल्बों की रोशनी से झिलमिलाती झांकी भी लोगों का मन मोहेगी। पिछले कई दिनों से जवाहर व्यायाम शाला के पहलवान अपने प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं। ही झांकी बनाने वाले कलाकार भी दिन-रात झांकी सजाने में व्यस्त थे।

    जवाहर व्यायाम शाला के सचिव ने बताया कि मलखम्भ, युद्ध, कुश्ती और शस्त्र कला भारतीय संस्कृति की पहचान रही है। जवाहर व्यायाम शाला के सैकड़ों पहलवान इस संस्कृति को आज भी जीवित रखे हुए हैं। दिन-रात और सुबह-शाम अखाड़े की मिट्टी से लड़ते हुए अपने दमखम और ताकत से अपने शरीर को बलवान बनाते हैं और सुन्दरता प्रदान करते हैं। विगत 38 वर्षों से रतलाम शहर में गणेश उत्सव के समापन यानी अनंत चर्तुदर्शी के दिन हजारों की तादाद में अपने मार्गदर्शक, उस्ताद, खलीफाओं के साथ युवा तरुणाई जब शहर की सड़कों से निकलती है तो लोगों का उत्साह और जोश देखते ही बनता है।

    पूर्व रतलाम केसरी नारायण पहलवान ने की थी शुरुआत

    कुश्ती जगत के मसीहा कह लाने वाले व हजारों पहलवानों के आदर्श पूर्व रतलाम केसरी ‘स्व. नारायण पहलवान’ ने इस चल समारोह की शुरुआत की थी। अपनी धार्मिक आस्थाओं तथा युवाओं के अंदर अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम और श्रद्धा स्थापित करने के उद्धेश्य से उन्होंने जो सिलसिला शुरुआत की थी, वह आज भी निरन्तर गतिमान है। रतलाम नगर की जीवन रेखा सज्जन मिल के बंद होने से लोगो में काफी निराशा व्याप्त थी।

    मजदूर और व्यापारी इस चिंता में रहते थे कि मिल बंद होने से झांकी कैसे निकलेगी। तब नारायण पहलवान ने झांकी और अखाड़े दोनों का नेतृत्व अपने हाथों में लेकर रतलाम नगर की धर्मप्रेमी जनता को अनुपम सौगात प्रदान की। इस वर्ष भी इस धार्मिक और ऐतिहासिक पंरपरा का निर्वाह 17 सितंबर को भव्यता के साथ किया जाएगा। जवाहर व्यायाम शाला व ‘अम्बर ग्रुप’ द्वारा निकाली जाने वाली दूधिया रोशनी से सुज्जित झिलमिलाती झांकी का निर्माण कांतिलाल माली ने किया है।

    खाटू श्याम की लीला, महाभारत युद्ध और बाबा श्याम का दरबार नजर आएगा

    झांकी में महाभारत वर्णित पाण्डव पुत्र भीम, भीम पुत्र घटोत्कच्छ के पुत्र बर्बरीक जिन्हें पूरी दुनिया खाटू श्याम के नाम से जानती है, चित्रित किया गया है। ‘हारों का सहारा’ भगवान खाटू श्याम की सम्पूर्ण लीला दर्शकों तक सहज पहुँचाई गई है। झांकी का निर्माण तीन भाग में किया गया है। प्रथम भाग में भगवान कृष्ण को अपना शीर्ष अर्पण करते हुए महादानी खाटूश्याम भगवान को बताया है। दूसरे दृश्य में महाभारत युद्ध की सार्थकता को दर्शाया है। अंतिम दृश्य में भगवान खाटू श्याम का दरबार दिखाया गया है।

    3000 शरीर साधक करेंगे प्रदर्शन

    अखाड़े के संरक्षक दौलत पहलवान, सुरेश जाट, अखाड़े के संचालक वैभव जाट व गौरव जाट के निर्देशन में लगभग 3000 पहलवान, लखन बैंड और महादेव ढोल पार्टी की सुमधुर स्वर लहरियों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त मलखंभ के नन्हें-नन्हें खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नगर का गौरव बढ़ा चुके हैं। ये सभी मलखंभ का प्रदर्शन करेंगे।

    ]]>
    Mon, 16 Sep 2024 09:19:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    संस्कार : सिंधी समाज के 22 बालकों का हुआ सामूहिक जनेऊ, बग्घी में निकला चल समारोह, अगले बरस सामूहिक विवाह भी होगा https://acntimes.com/22-boys-of-Sindhi-community-got-Yagyopaveet-next-year-there-will-be-mass-marriage https://acntimes.com/22-boys-of-Sindhi-community-got-Yagyopaveet-next-year-there-will-be-mass-marriage एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संस्कारों के बिना जीवन कोई मायने नहीं रखता। इन संस्कारों का हर धर्म, समाज में महत्व है। इसी के मद्देनजर भारतीय सिंधु सभा (मुख्य), महिला शाखा एवं संत कंवरराम युवा मंच ने सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन किया। श्री गुरुनानक भवन सिंधु नगर में हुए इस अनूठे आयोजन में सिंधी समाज के 22 बालकों को जनेऊ संपन्न हुआ। समाज ने इस मौके पर अगले वर्ष कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कराने का भी ऐलान किया।

    सामुहिक जनेऊ कार्यक्रम के संयोजक, भारतीय सिंधु सभा प्रदेश महामंत्री (संगठन) विनोद करमचंदानी ने बताया कि सामूहिक जनेऊ संस्कार समाज के आध्यात्मिक गुरु पं. भवानी शंकर शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 22 बालकों के विधिवत जनेऊ संस्कार की संपूर्ण क्रिया पं. शर्मा के साथ मनीष शर्मा ने संपन्न कराई। प्रारंभ में सिंधी समाज रतलाम के वरिष्ठ समाजजन ने दीप प्रज्जवलित कर ईष्ट देवता झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

    इसके बाद समारोह शुरू हुआ। इस दौरान मार्गदर्शक हीरालाल करमचंदानी, मुरली आवतानी, हाशु कल्याणी एवं पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष राधाकिशन सतवानी मंचासीन रहे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। भारतीय सिंधु सभा रतलाम एवं संत कंवरराम युवा मंच के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला व शॉल से किया। सभी अथितियों ने आयोजन के लिए संस्था को प्रोत्साहित किया। उन्होंने समारोह को ऐतिहासिक व अविस्मरणीय बताया एवं आशीर्वचन दिया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने भी विशेष रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रतलाम सिंधी समाज की जनता एवं दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों को बधाइयां दी।

    चल समारोह निकला

    जनेऊ संस्कार विधि को पूर्ण होने के बाद सभी 22 बालकों को मिठाई, बैग व अन्य उपहार दिए गए। सभी बालकों को बग्घी में बैठाकर चल समारोह निकाला गया जो सिंधी कॉलोनी के मुख्य मार्ग से होता हुआ विरियाखेड़ी गुरुद्वारे तक पहुंचा। चल समारोह में समाजजन खुशी से झूमते, नाचते, गाते जनेऊ संस्कार कराने वाले सभी परिवार को बधाइयां प्रेषित कर रहे थे। जनेऊ संस्कार कराने वाले परिवारों के द्वारा विभिन्न स्थलों पर चल समारोह का भव्य स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया। जनेऊ संस्कार कराने वाले सभी परिवारों ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों को विशेष रूप से धन्यवाद प्रेषित किया।

    इनका किया स्वागत

    विनोद करमचंदानी ने बताया कि कार्यक्रम सुचारू रूप से पूर्ण करने में रतलाम शहर की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि ज्ञानचंद कृष्णानी, गिरधारीलाल वरधानी, एफ. एम. धनवानी, चंदन मोतियानी, हरीश जेठवानी, विनोद छेतिया, शैलेंद्र कृपलानी, नरेंद्र मेघानी, प्रकाश गोलानी, देवानंद खत्री, हरीश पंजवानी, मुरली करमचंदानी, कमलेश दरवानी, टीकमदास सतवानी का स्वागत किया गया।

    इनका हुआ सम्मान

    कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष सहयोग देने वाले मुरली आवतानी, भगवान दास त्रिलोकचंदानी, मन्नू शिवानी, राजू परियानी, डॉ. नीलेश वाधवानी, जगदीश मनसुखानी, डॉ. विशाल गनवानी, विनोद परियानी का सम्मान किया गया। यज्ञोपवीत में शामिल बालकों को पुरस्कार देने पर रमेश करनानी, सुगनीचंद प्रीतवानी, कमलेश मूलवानी का भी सम्मान किया गया। कोटवानी परिवार ने सभी बालकों को उपहार दिए। संत कंवरराम युवा मंच के अध्यक्ष चंदन मोतियानी ने सभी दानदाताओं का अभिवादन किया और उन्हें श्री झूलेलाल भगवान की प्रतिमा भेंट की।

    इनका रहा उल्लेखनीय सहयोग

    कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा पदाधिकारी आशा कुंगवानी, डिंपल भाग्यवानी, नम्रता करनानी, वीना आवतानी, उषा खत्री व कार्यकारिणी सदस्यों की उल्लेखनीय भूमिका रही। जनेऊ संस्कार में हरीश समतानी, विजेंद्र कृष्णानी, अमर वरधानी, अशोक मोटवानी, मुकेश गुरनानी, दीपक झामनानी, काली करमचंदानी, चंदू बदलानी, गोपाल रामलखयानी, लखन पोपटानी, राकेश डबरानी, हरीश हेमनानी, कमल खत्री, मोहन करमचंदानी, चंद्रेश भाग्यवानी, कुणाल भाग्यवानी, प्रकाश लालवानी, तुलसी बहरवानी, पिंटू, मयूर परियानी, काजल परियानी, नेहा कल्याणी, दीपा धनवानी, सीमा गुरबानी, दीपा करमचंदानी, ईशा मोतियानी, इंदु करमचंदानी, किरण करमचंदानी, जया परियानी, रिद्धि परियानी, सुमित्रा आवतानी, नेहा समतानी, सपना गनवानी के प्रति भी आभार ज्ञापित किया गया। संचालन भारतीय सिंधु सभा मुख्य शाखा महामंत्री हरीश करनानी ने किया। आभार प्रदर्शन भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा अध्यक्ष संतोष लालवानी ने किया।

    सामूहिक विवाग का ऐलान, आर्थिक सहयोग भी दिया

    समाज की ओर से एक और पहल की गई है। अगले वर्ष समाज द्वारा सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए सहयोग स्वरूप हीरालाल करमचंदानी और मुरली अवतानी ने एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इसी प्रकार कोटवानी परिवार ने 51 हजार रुपए देने का ऐलान किया।

    ]]>
    Sat, 14 Sep 2024 17:50:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जन्मोत्सव : अग्रसेन महाराज की 5149वीं जयंती पर 6 दिवसीय समारोह 28 सितंबर से, धार्मिक और सामाजिक आयोजन होंगे https://acntimes.com/6-day-celebration-on-5149th-birth-anniversary-of-Agrasen-Maharaj-from-September-28 https://acntimes.com/6-day-celebration-on-5149th-birth-anniversary-of-Agrasen-Maharaj-from-September-28 एसीएन टाइम्स @ रतलाम। श्री पंचांन अग्रवाल समाज आराध्यदेव श्री अग्रसेन जी महाराज की 5149वीं जयंती धूमधाम से मनाएगी। इस उपलक्ष्य में 28 सितंबर से 6 अक्तूबर तक समारोह आयोजित होगा। इसमें विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजन होंगे।

    श्री पंचांन अग्रवाल समाज रतलाम की कार्यकारिणी एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। समाज प्रमुख शांतिलाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वानुमति से अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में 6 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा। बैठक में महेश गोयल एवं महेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम सभी आयु वर्ग के लिए समाज द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

    प्रवक्ता मीतेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक मैं ओम गर्ग, राजेश गोयल, दिलीप मित्तल, मीतेश अग्रवाल, प्रमोद बिंदल, ओम आशु एसटीडी, विवेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सुभद्रा अग्रवाल, कविता मित्तल, सोनू अग्रवाल, कविता गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, मयंक मित्तल व बड़ी संख्या मैं समाजजन उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 14 Sep 2024 17:01:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विराजी मिट्टी से बनी विघ्नहर्ता श्री गणेश की प्रतिमा, अनुपयोगी वस्तुओं से सजाई झांकी ताकि पर्यावरण रहे सुरक्षित https://acntimes.com/shri-Ganesh-enthroned-in-Shri-Sai-Institute-of-Technology https://acntimes.com/shri-Ganesh-enthroned-in-Shri-Sai-Institute-of-Technology एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी संस्था इस वर्ष अलग अंदाज में गणेशोत्सव मना रहा है। यहां गणेशोत्सव के प्रारंभ पर चतुर्थी को मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। झांकी भी अनुपयोगी वस्तुओं से सजाई गई है।

    श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अष्ट सिद्ध दायक, सुख-समृद्धि, यश, ऐश्वर्य, वैभव, विद्या, बुद्धि, विघ्नहर्ता और ज्ञान के देवाता श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना पूजा-अर्चना के साथ की गई। श्री गणेश शिव और पार्वती के पुत्र और भारतीय धर्म संस्कृति में सबसे पहले पूजनीय और प्रार्थनीय हैं। उनकी पूजा के बिना कोई भी मंगल काम शुरू नहीं होता है।

    इस वर्ष संस्था में मिट्टी से निर्मित प्रतिमा की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से यह संदेश आजन और विद्यार्थियों में पहुंचाने का प्रयास किया गया है  कि जो वस्तु हम अनुपयोगी समझ कर फेंक देते हैं उसका उपयोग कर और नए-नए प्रयोग कर पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने से जल को प्रदूषित होने से और जलीय जीव-जंतुओं को बचाने का प्रयास भी किया जा सकता है। यह हम सभी का दायित्व है।

    ]]>
    Sat, 07 Sep 2024 21:43:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सिंधी समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार 8 सितंबर को, ओरंगी और बोछनी का आयोजन 4 को, 22 बालकों का हुआ पंजीयन https://acntimes.com/Sindhi-communitys-mass-sacred-thread-ceremony-on-September-8 https://acntimes.com/Sindhi-communitys-mass-sacred-thread-ceremony-on-September-8 भारतीय सिंधु सभा एवं संत कंवरराम युवा मंच करेगा आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय सिंधु सभा एवं संत कंवरराम युवा मंच का सामूहिक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम 8 सितंबर को होगा। इस मौके पर जनेऊ संस्कार में शामिल होने वाले बालकों का चलसमारोह भी निकाला जाएगा।

    भारतीय सिंधु सभा रतलाम की विशेष बैठक होटल स्वीट एवेन्यू में संपन्न हुई। बैठक में सिंधी समाज के वरिष्ठजन एवं भारतीय सिंधु सभा मुख्य शाखा, महिला शाखा एवं युवा शाखा के पदाधिकारियों की उपस्थित रहे। इसमें आगामी 8 सितंबर, 2024 को भारतीय सिंधु सभा रतलाम एवं संत कंवर राम युवा मंच रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले सामूहिक जनेऊ संस्कार समारोह को लेकर चर्चा की गई। आयोजन की जानकारी भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) विनोद करमचंदानी ने दी। करमचंदानी ने बताया कि जनेऊ संस्कार पंडित भवानीशंकर के आशीर्वाद एवं हीरालाल करमचांदनी, मुरली अवतानी, हाशू कल्याणी के मार्गदर्शन में होगा।

    22 बालकों का हुआ रजिस्ट्रेशन

    भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा रतलाम की डिंपल भाग्यवानी, नम्रता करनानी, वीना आवतानी एवं आशा कुंगवानी ने बताया कि 22 बालकों का जनेऊ संस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया है। सभी बालकों को जनेऊ संस्कार की संपूर्ण सामग्री नि:शुल्क वितरित की गई है। 4 सितंबर, 2024 को ओरंगी व बोछनी का कार्यक्रम होगा। इसके लिए जनेऊ संस्कार करने वाले सभी परिवारों को आमंत्रित किया गया है। समारोह के बाद भव्य बहराने का आयोजन भी होगा। जनेऊ संस्कार विधिवत संपन्न कराने के लिए सिंधी समाज के आध्यात्मिक गुरु पंडित भवानी शंकर शर्मा का सहयोग रहेगा। जनेऊ संस्कार के पश्चात जनेऊ संस्कार में शामिल बालकों को बग्घी एवं बैंडबाजे के साथ चल समारोह निकाला जाएगा।

    ये देंगे आर्थिक सहयोग

    आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के वरिष्ठजन मुरली आवतानी, भगवानदास त्रिलोकचंदानी, मनु शिवानी, भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा नीलेश वाधवानी, जगदीश मनसुखानी, संत कंवरराम युवा मंच के अध्यक्ष चंदन मोतियानी ने आर्थिक सहयोग की घोषणा की। चंद्रेश भाग्यवानी, गिरधारीलाल वरधानी, राजू परियानी ने सुझाव रखे। 

    ये रहे मौजूद

    बैठक में रमेश करनानी, राज गनवानी, हरीश समतानी, विजेंद्र कृष्णानी, टीकम दसवानी, दिलीप चंचलानी, कमल खत्री, सपना गनवानी, नेहा समतानी, जया परीयानी, सुमित्रा आवतानी, प्रिया करमचंदानी, भारती दासवानी, काली करमचंदानी, चंदू बदलनी, गोविंद वाधवानी, जितेंद्र पुरसनानी, सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। संचालन मुख्य शाखा महामंत्री हरीश करनानी ने किया। आभार प्रदर्शन युवा शाखा अध्यक्ष संतोष लालवानी ने माना।

    ]]>
    Mon, 02 Sep 2024 20:28:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म संस्कृति : भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा आज, 351 कावड़ यात्री होंगे शामिल, माही के जल से बाबा महाकाल का होगा अभिषेक https://acntimes.com/Grand-Nishtha-Kavad-Yatra-on-9th-August-351-Kavad-pilgrims-will-participate https://acntimes.com/Grand-Nishtha-Kavad-Yatra-on-9th-August-351-Kavad-pilgrims-will-participate एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पवित्र माही जी के जल से बाबा महाकाल के जलाभिषेक के लिए 9 अगस्त को शहर से भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह रतलाम शहर के काटजूनगर स्थित आमलिया भेरू मंदिर से उज्जैन तक होगी। इसमें 351 कावड़ यात्री शामिल होंगे।

    कावड़ यात्रा 9 अगस्त को सुबह 7 बजे हर हर महादेव के जयघोष और आमलिया भेरू की महाआरती के साथ शुरू होगी। खास बात यह है कि इस भव्य कावड़ यात्रा में 351 कावड़ यात्री बम-बम भोले के जयघोष के साथ उज्जैन के लिए रवाना होंगे और 12 अगस्त को बाबा महाकालेश्वर का विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक करेंगे। कवाड़ यात्रा का यह दूसरा वर्ष है। कावड़ यात्र संयोजक वैभव जाट (सन्नी पहलवान), जवाहर व्यायामशाला एवं अम्बर परिवार द्वारा निकाली जा रही है।

    कावड़ यात्रा सैलाना बस स्टैंड होते हुए पावर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी से ग्राम रूनीजा से होते हुए खरसौद खुर्द, चंदूखेड़ी होते हुए बाबा महाकाल की नगर उज्जैन 12 अगस्त को पहुंचेगी। यात्रा संयोजक वैभव जाट सहित जवाहर व्यायामशाला और अंबर परिवार ने शहर की धर्म प्रेमी जनता से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

    ]]>
    Fri, 09 Aug 2024 00:07:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म संस्कृति : अमर बलिदानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) पर होगी खाटूश्याम भजन संध्या, आकाश अग्रवाल प्रस्तुत करेंगे भजन https://acntimes.com/Khatushyam-Bhajan-Sandhya-will-be-held-on-June-23-on-the-death-anniversary-of-Shyama-Prasad-Mukherjee https://acntimes.com/Khatushyam-Bhajan-Sandhya-will-be-held-on-June-23-on-the-death-anniversary-of-Shyama-Prasad-Mukherjee एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अमर बलिदानी श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) पर विभिन्न आयोजन होंगे। इस मौके पर सुधाकर राव मराठा मित्र मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर जगह-जगह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को भी बैठकें हुई जिसमें तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

    खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन रविवार को शाम 7.30 बजे से शहर के कालिका माता मंदिर परिसर में होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक देवास के आकाश अग्रवाल बाबा श्याम से जुड़े भजन प्रस्तुत करेंगे। आयोजन की तैयारी को लेकर जगह-जगह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

    इसी क्रम में सखवाल नगर में खाटूश्याम मंदिर पर समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इससे पहले भक्तों ने आरती की। पं. कमलेश जोशी की उपस्थिति में हुई बैठक में भजन संध्या के प्रचार-प्रसार के लिए आह्वान किया गया। इसी तरह पालसोड़ा, पंचेड़ और नामली में भी बैठकें हुईं।

    सुधाकर राव मराठा का किया स्वागत 

    बैठकों के दौरान सुधाकर राव मराठा का मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान सुनील दुबे, रीतेश नाथ, आशीष शिवहरे, विजय राठौड़, पालसोड़ा सरपंच व्यास, कचरू राठौड़, गजेंद्र सिंह राठौर, नारायण पटेल, लोकेंद्र सिंह, कीर्ति जायसवाल, पुखराज जाट, बाबूलाल कर्णधार, विवेक चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। गीता मंदिर रतलाम में शेरसिंह द्वारा युवाओं एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों की बैठक हुई।

    ]]>
    Sat, 22 Jun 2024 08:34:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति : रानीसिंग में गूँजा गायत्री मंत्र, 151  मंगल कलश सिरोधार्य कर निकलीं महिलाएं, श्रीमद् पावन यज्ञ पुराण व पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू https://acntimes.com/Gayatri-Mantra-resounded-in-Ranisingh-Mangal-Kalash-Yatra-took-place https://acntimes.com/Gayatri-Mantra-resounded-in-Ranisingh-Mangal-Kalash-Yatra-took-place एसीएन टाइम्स @ रानीसिंग ।  गायत्री मंत्र एवं मंगल कलश गीतों से रानीसिंग गुंजायमान हो उठा। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर कलिश यात्रा भी निकली। इसमें 151 महिलाओं ने कलश सिरोधार्य कर और मंगल गीत गाते हुए शामिल हुईं।

    कलश यात्रा माही नदी से गायत्री मंत्र एवं सनातन धर्म के उद्घोष के साथ प्रारम्भ हुई। यात्रा प्रमुख मार्ग से भ्रमण करते हुए यज्ञस्थल  संस्कृति विद्यापीठ विद्यालय परिसर" पर पहुँची। यहाँ कलश धारिणी महिलाओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश का पूजन कर यज्ञशाला में स्थापना की गई। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया।

    सत्प्रवृत्तियों का संवर्द्धन एवं दुष्प्रवृत्तियों का उन्मूलन है आयोजन का उद्देश्य

    उल्लेखनीय है कि ग्राम रानीसिंग में श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। स्व. शांतिलाल शर्मा (सेवा निवृत्त डिप्टी कलेक्टर) की सद्प्रेरणा एवं गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट रतलाम के मार्गदर्शन में रानीसिंग शाखा द्वारा यज्ञीय अनुष्ठान किया जा रहा है। सत्प्रवृत्तियों के संवर्द्धन एवं दुष्प्रवृत्तियों के उन्मूलन के सदुद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के संस्कार निःशुल्क सम्पन्न करवाए जाएंगे। यज्ञ में सम्मिलित होना पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें प्रतिदिन सुबह 8.00 से 11.00 तक यज्ञ एवं संस्कार और दोपहर 3.00 से 6.00 बजे तक पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा।

    ये उपस्थित रहे

    कार्यक्रम में  गायत्री परिवार रतलाम नगर मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, नरेंद्र पाठक, अर्जुन सिंह चौहान, प्रदीप गुप्ता, हेमा शर्मा, अनीता चौधरी, अंबाराम गरवाल, राधेश्याम गरवाल, आजाद टांक, भेरूलाल गरवाल, विक्रम मालीवाड़, धर्मेन्द्र राठौर, कृष्णा सोनगरा, चंद्रपालसिंग पंवार, मुकेश शर्मा, नारायण टांक, चंद्रपाल सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

    ]]>
    Fri, 31 May 2024 17:01:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यह माँ’ही है ! माही ही वह नदी है जो कर्क रेखा को दो बार काटती है, शिव ने प्रलयंकर रूप में इसी के पानी में धोया था अपना त्रिशूल https://acntimes.com/Mahi-river-crosses-the-Tropic-of-Cancer-twice-it-is-also-mentioned-in-Shiva-Purana https://acntimes.com/Mahi-river-crosses-the-Tropic-of-Cancer-twice-it-is-also-mentioned-in-Shiva-Purana पं. त्रिभुवनेश भारद्वाज

    हम अपने इतिहास से नावाकीफ़ हैं। क्या हम जानते हैं कि जिस माही नदी के पानी को लाने की कवायद रतलाम के चालीस साल की राजनीति का वादा रहा है, वो माही अपना क्या एतिहासिक गौरव रखती है। माही नदी धार जिले की सरदारपुर तहसील में गुमानपुरा गाँव से निकलती है। इस नदी के बारे में ज्यादा कोई नहीं जानता!

    माही को शिवप्रिया नर्मदा की तरह ही प्रतिष्ठा प्राप्त है। यह नदी अपने उद्गम से चलकर पेटलावद ,बाजना से निकलकर बांसवाड़ा राजस्थान जाती है और यहाँ 180 किलो मीटर का फेरा करके गुजरात में प्रवेश करती है। इसके बाद 225 किलोमीटर की अंदरूनी यात्रा करके सागर (खम्बात की खाड़ी) में समा जाती है। माही नदी का बेसिन मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात राज्यों में फैला हुआ है जिसका कुल क्षेत्रफल 34,842 वर्ग किलोमीटर है। यह उत्तर और उत्तर-पश्चिम में अरावली पहाड़ियों, पूर्व में मालवा पठार, दक्षिण में विंध्य और पश्चिम में खंबात की खाड़ी से घिरा है। माही नर्मदा के साथ एकमात्र नदी हैं जो किसी समंदर में विलीन होती है।

    अब वो बात जिसके लिए ये पूरा वृतांत लिखा गया है! आपको जानकर आश्चर्य होगा कि शिव पुराण के पहले अध्याय में वर्णन है कि भगवान शिव ने प्रलयंकर रूप धारण करके अंधकासुर का वध माही के तट पर ही किया था और इस नदी के जल से अपने त्रिशूल को धोया था। माही स्कन्द पुराण और शिव पुराण में गरिमा के साथ अवतरित हुई है। हमारे लिए इसका महत्त्व तो तब ही बढ़ सकता है जब हम इसे जगत तारिणी शिवंबिका नर्मदा के समान पाप नाशिनी पवित्र सरिता मानें।

    सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में प्रतियोगिताओं में अक्सर पूछा जाने वाला प्रश्न है कि ‘वो कौन सी भारतीय नदी है जो कर्क रेखा एक नहीं दो बार काटती है ? तो मित्रो, वो माही नदी ही है। यह राजस्थान के दक्षिण पूर्वी हिस्से में प्रवेश करती है, जो वागड़ क्षेत्र है। नदी बांसवाड़ा जिले से होकर बहती है, जो वागड़ क्षेत्र के अंतर्गत आती है। गुजरात में प्रवेश करने से पहले, नदी राजस्थान में एक `U` आकार का लूप बनाती है। यही वो कर्क रेखीय क्षेत्र है जिसे नदी दो बार काटती है। रतलाम जिले के लोग सौभाग्यशाली हैं जो माही के साथ जुड़े हैं। सागर में विलीन होने वाली सरिताएं एक अलग प्रकार का सम्मान पाती हैं। जय शिव प्रिया माही माँ।

    (चिंतक एवं मां सरस्वती के अनन्य उपासक पं. त्रिभुवनेश भारद्वाज की फेसबुक वॉल से साभार)

    ]]>
    Wed, 29 May 2024 15:13:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति : श्रीमद् भागवत गीता हर वर्ग का व्यक्ति पढ़ सकता है, यही हमारे सनातन धर्म और संस्कृति की विशेषता है& पं. नरेंद्र शर्मा https://acntimes.com/Shrimad-Bhagwat-Geeta-can-be-read-by-every-class-of-person-Pt-Narendra-Sharma https://acntimes.com/Shrimad-Bhagwat-Geeta-can-be-read-by-every-class-of-person-Pt-Narendra-Sharma एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हमें हमारे वेदों की जानकारी होना चाहिए। हमें हमारे बच्चों को धर्म की जानकारी देना चाहिए। श्रीमद् भागवतगीता हमारा धर्म ग्रंथ है। श्रीमद् भागवत गीता ऐसा ग्रंथ है जिसे हर वर्ग का व्यक्ति पढ़ सकता है। श्रीमद् भागवत गीता में हिंदू शब्द का जिक्र ही नहीं है। यह हमारे सनातन धर्म और संस्कृति की विशेषता है।

    यह बात सैलाना रोड स्थित अखंड ज्ञान आश्रम में आश्रम ट्रस्ट एवं भक्त मंडल द्वारा स्वामी ज्ञानानंद जी की 33वीं पुण्य स्मृति महोत्सव में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ अमृत महोत्सव में पंडित नरेंद्र शर्मा दंतोड़िया वाले ने कही। उन्होंने कहा कि भारत की भूमि वंदन की भूमि है, चंदन की भूमि है। भारत में रहने वाला हर जीव सनातनी है। भारत वह भूमि है जहां राम और कृष्ण ने अवतार लिए हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प में शक्ति होती है जीवन में गुरु की बड़ी महिमा है। जब गुरु की कृपा होती है तो सभी कार्य सफल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत में 18000 श्लोक हैं, 17 पुराण हैं। हमारे 4 वेद हैं।

    अश्वस्थामा के आने से पहले श्रीकृष्ण ने पांडवों से छुड़वा दी पहाड़ी

    पं. शर्मा ने शुकदेव जी की कथा सुनाते हुए कहा कि उन्होंने काम व क्रोध पर विजय पाई थी। वह श्रीमद् भागवत कथा का प्रचार प्रसार किया। महर्षि वेद व्यास जी ने श्रीमद् भागवत कथा शुकदेव जी को सुनाई। शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सुनाई थी। उन्होंने बताया कि महाभारत युद्ध के बाद जब दुर्योधन मरणासन्न अवस्था में पड़ा था तब उनका मित्र अश्वत्थामा आया। अश्वस्थामा ने दुर्योधन की दुर्दशा देखकर कहा जिसने आपकी यह दशा की है मैं उनको छोडूंगा नहीं। वह पांडवों को मारने के लिए पहाड़ी पर गया। उससे पहले भगवान कृष्ण ने पांडवों से कहा कि वे लोग यह पहाड़ी छोड़ दें। पांडवों ने वह पहाड़ी छोड़ दी। उनकी जगह उनके पांच पुत्र जो उनके जैसे दिखते थे उनको सुला दिया।

    'ब्राह्मण का अपमान उसकी मृत्यु समान'

    अश्वत्थामा ने पहाड़ी पर आकर पांडवों के पांचों पुत्रों का वध कर दिया तथा उनके शव लेकर मरणासन्न पड़े दुर्योधन के पास पहुंचा। जैसे ही दुर्योधन ने पांडवों के पुत्रों को के शव देखे तो वह कहने लगा कि अश्वत्थामा तुमने यह क्या किया। तुमने पांडवों को वंश विहीन कर दिया तथा प्राण त्याग दिए। अश्वत्थामा के इस कृत्य पर अर्जुन ने अश्वत्थामा को मालने का प्रण लिया। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को समझाया कि ब्राह्मण का अपमान करना उसकी मृत्यु के समान हैं। इसके बाद अर्जुन ने अश्वत्थामा की मणि निकाली तथा उसे अपमानित किया। शास्त्र कहते हैं कि ब्राह्मण को मत मारो। ब्राह्मण को नहीं मारना चाहिए, उसका अपमान ही उसके मृत्यु के समान माना गया है।

    108 जोड़ों ने शिव रुद्राभिषेक किया

    पं. शर्मा ने कहा कि बड़ों को प्रणाम करना चाहिए। बड़ों को प्रणाम करने से विद्या, यश और बल बढ़ता है। कथा से पूर्व प्रात:काल 108 जोड़ों ने शिव रुद्राभिषेक किया। राकेश पोरवाल ने बताया कि कथा के मुख्य जजमान श्यामलाल शांतिदेवी भोले पापटवाल परिवार है। पापटवाल परिवार द्वारा बैकुंठवासी रामपाल एवं फूलाबाई पापटवाल की स्मृति में कथा करवाई जा रही है। कथा के अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज, चित्रकूट पीठाधीश्वर अनंत विभूषित डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज, हीरालाल पापटवाल सहित भक्तगण मौजूद थे।

    ]]>
    Mon, 20 May 2024 21:12:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति : श्रीमद् भागवत संगीतमय ज्ञान यज्ञ अमृत महोत्सव 19 मई से, रामपाल एवं फूलाबाई की स्मृति में पापटवाल परिवार करवा रहा अनुष्ठान https://acntimes.com/Shrimad-Bhagwat-Musical-Gyan-Yagya-Amrit-Mahotsav-from-19th-May https://acntimes.com/Shrimad-Bhagwat-Musical-Gyan-Yagya-Amrit-Mahotsav-from-19th-May एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पापटवाल परिवार द्वारा स्व. रामलाल एवं फूलाबाई पापटवाल की स्मृति में पापटवाल परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत संगीतमय ज्ञान यज्ञ अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान 19 मई से श्री अखंड ज्ञान आश्रम सैलाना बस स्टैंड पर होगा। कथा के यजमान श्यामलाल-शांतिदेवी एवं भोले पापटवाल परिवार होगा।

    यह जानकारी पूर्व एमआईसी सदस्य सुरेश पापटवाल एवं शुभम् पापटवाल ने दी। उन्होंने बताया कि स्वामी श्री ज्ञाननंद जी की 33वीं पुण्य स्मृति महोत्सव के तहत श्रीमद् भागवत संगीतमय ज्ञान यज्ञ अमृत महोत्सव संपन्न होने जा रहा है। कथा दोपहर 2:00 बजे होगी। इसमें श्रीमद् भागवत कथा का वाचन परम पूज्य पं. श्री नरेंद्र जी शर्मा दंतोड़िया वाले करेंगे। चित्रकूट पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित डॉ. स्वामी दिव्यानंद जी महाराज अध्यक्षता करेंगे। पापटवाल बंधु ने बताया कि स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की कृपा, माता-पिता द्वारा दिए संस्कारों और पूर्वजों के पुण्य स्मरण से पापटवाल परिवार को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

    हो चुका है भूमिपूजन

    श्रीमद भागवत कथा के लिए आयोजन स्थल पर भूमि पूजन भी हो चुका है। भूमि पूजन, ध्वज पूजन एवं स्थापना के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पार्षद योगेश  पापटवाल, पूर्व एमआईसी सदस्य सुरेश पपटवाल आदि मौजूद रहे थे। 

    कब-क्या आयोजन होगा

    धार्मिक अनुष्ठान के तहत 19 मई (रविवार) को काशी विश्वनाथ मंदिर सिविक सेंटर न्यू रोड से 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होगी। इस दिन भागवत कथा स्थापना, महात्मा एवं सुखदेव जन्मोत्सव मनेगा। 20 मई (सोमवार) को परीक्षित जन्म, कपिल अवतार एवं शिव विवाह 108, जोड़ों द्वारा शिव रुद्राभिषेक एवं पूजन आरती सुबह 8:30 बजे से होगा। 21  मई (मंगलवार) को ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, 22 मई को प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार श्री राम कथा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव को मनेगा।

    23 मई (गुरुवार) को बाल लीला, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग, 24 मई को महाराज एवं श्री द्वारकाधीश रुकमणी विवाह उत्सव, 25 मई (शनिवार) को भगवान के अन्य विवाह राजसूय यज्ञ, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं कथा विश्राम रहेगा। पापटवाल के अनुसार 21 से 26 मई तक रोज सुबह 9 से 11 बजे तक संतों के प्रवचन और भजन-कीर्तन भी होंगे। इस दौरान श्री अखंड ज्ञान आश्रम के संत परम पूज्य श्री स्वामी ब्रह्म प्रकाश जी महाराज, परम पूज्य श्री स्वामी सूजानानंद महाराज, परम पूज्य श्री स्वामी शाश्वतानंद जी महाराज, व्यवस्थापक श्री स्वामी देव स्वरूपानंद जी महाराज मौजूद रहेंगे।

    ]]>
    Sun, 19 May 2024 00:32:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति : हज़रत किबला शाह मोहम्मद हसन मियां नियाजी का सालाना उर्स आज, सूफियाना कव्वाली से सजेगी रात https://acntimes.com/Shah-Mohammad-Hasan-Mian-Niazis-annual-Urs-today https://acntimes.com/Shah-Mohammad-Hasan-Mian-Niazis-annual-Urs-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हज़रत किबला शाह मोहम्मद हसन मियां नियाज़ी का सालाना उर्स 15 मई (बुधवार) को मनाया जाएगा। इस मौके पर सूफियाना कव्वाली का दौर चलेगा। आयोजन में शिरकत करने के लिए बरेली शरीफ से खानकाह-ए-नियाज़िया के सहज़ादे मेहंदी मियां नियाज़ी रतलाम पहुंच चुके हैं।

    यह जानकारी हज़रत किबला शाह मोहम्मद हसन मियां नियाज़ी का सालाना उर्स आयोजन समिति के संयोजक नईम नियाज़ी एवं निजाम नियाज़ी ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन काजीपुरा स्थित हाजी प्यारे मियां नियाज़ी के निवास स्थान पर होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैं। उर्स के दौरान रात में सूफियाना कव्वाली पेश की जाएगी। इस दौरान इंदौर, उज्जैन, जावरा, उदयपुर, भोपाल, सूरत सहित अन्य शहरों से श्रद्धालु रतलाम पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं के रतलाम आने का सिलसिला जारी है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से उर्स में शामिल होने की अपील की है।

    ]]>
    Wed, 15 May 2024 00:35:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री परशुराम जन्मोत्सव आज : श्री परशुराम युवा मंच ने निकाली वाहन रैली, सर्व ब्राह्मण महासभा आज निकालेगा शोभायात्रा https://acntimes.com/Shri-Parshuram-birth-anniversary-today-vehicle-rally-started-procession-today https://acntimes.com/Shri-Parshuram-birth-anniversary-today-vehicle-rally-started-procession-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीय (10 मई) को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर श्री परशुराम युवा मंच द्वारा वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान विप्र बंधुओं ने सभी से अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया।

    ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने बताया महासभा द्वारा मातृशक्ति और युवा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे श्री राम मंदिर सैलाना रोड से चल समारोह निकाला जाएगा। यह शक्ति नगर स्थित परशुराम मंदिर पहुंचेगा जहां परशुराम जी का अभिषेक, पूजन और महाआरती होगी। महासभा, मातृशक्ति, युवा शक्ति सहित समाज की सभी उपजातियों और संगठनों ने सभी विप्रजन से चल समारोह में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

    शाम को होगी महाआरती

    सर्व ब्राह्मण महासभा युवा शक्ति द्वारा शाम 5 बजे शक्तिनगर स्थित श्री भगवान परशुराम जी के मंदिर में महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा। 

    जय श्री परशुराम के उद्घोष के साथ निकली वाहन रैली

    परशुराम जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर गुरुवार को श्री परशुराम युवा मंच द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ दंत रोग चिकित्सक डॉ. हितेश पाठक व CA की राष्ट्रीय संस्था में मध्यप्रदेश से चयनित नवनियुक्त सदस्य CA अर्पित शर्मा ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। रैली में 1500 से अधिक वाहनों पर सवार होकर 2500 से अधिक विप्रजन ने जय श्री परशुराम का उद्घोष किया। यह काफिला जिधर से भी गुजरा डीजे पर बज रहे भजनों और भगवान श्री परशुराम के जयकारे से माहौल परशुराममय हो गया। मातृशक्ति, युवाशक्ति व समाज के वरिष्ठजन के साथ विद्युत सज्जा वाले रथ में विराजित भगवान श्री परशुराम जी की तस्वीर और पं. संजय शिव शंकर दवे व प. चेतन शर्मा आकर्षण का केंद्र रहे।

    1100 दीपकों से की महाआरती, मतदातान के लिए प्रेरित किया

    रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शक्तिनगर स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर पहुंची। यहां पं. नारायण शर्मा ने समाजजन से सामूहिक रूप से 1100 दीपकों से महाआरती करवाई। ततपश्चात प्रसादी वितरण हुआ। सबसे आगे मतदान जागरूकता वाहन चल रहा था जो लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा था। समाजजन को अत्यधिक मतदान की शपथ पार्षद हितेश शर्मा ने दिलवाई। संचालन गौरव त्रिपाठी ने किया। आभार प्रदर्शन स्नेहिल उपाध्याय ने किया।

    जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

    रैली का मार्ग में कई संस्थाओं व समाजजन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में श्रीमाली ब्राह्मण समाज, पूरीवाला बासाब परिवार, शहर कांग्रेस कमेटी, विक्की तिवारी, मित्र मंडल, एन. डी. ज्वैलर्स परिवार, स्व. विष्णु त्रिपाठी परिवार, ज्योति स्टूडियो, व्यास परिवार, बालकृष्ण व्यास मित्र मंडल, मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल, अनिरुद्ध शर्मा मित्र मंडल शाकल्य मृग ब्राह्मण समाज आदि शामिल रहे।

    ये हुए शामिल

    वाहन रैली में परशुराम युवा मंच के जगदीश व्यास, विजय पांडेय, बंटी शर्मा, विवेक शर्मा, सिद्धार्थ पंड्या, जितेंद्र हाड़ा, यतीन्द्र तिवारी, आयुष शर्मा, दीपक राजपुरोहित, प्रशांत शर्मा, राजू व्यास, सत्यनारायण उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, लखन पंड्या, प्रदीप व्यास, लखन पांडेय, वैभव व्यास, राकेश शर्मा, साहिल उपाध्याय, लखन शर्मा, नवदीप शर्मा, वैभव सिखवाल, विशाल उपाध्याय, सचिन पौराणिक, चेतन उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    Fri, 10 May 2024 06:19:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुरु तेग बहादुर जी... जिन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान कर दिया लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा, ऐसे धर्मगुरु की याद में लंगर आज https://acntimes.com/Ardas-and-langar-today-at-the-conclusion-of-Prakash-Parv-of-Shri-Guru-Teg-Bahadur https://acntimes.com/Ardas-and-langar-today-at-the-conclusion-of-Prakash-Parv-of-Shri-Guru-Teg-Bahadur एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सिख समाज द्वारा श्री तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके चलते 28 अप्रैल को कीर्तन, संगत और लंगर का आयोजन हुआ। इसके समापन पर 29 अप्रैल को अरदास और लंगर का आयोजन होगा।

    भारतवर्ष का इतिहास अनेक बलिदानियों के बलिदान से भरा हुआ है। जब बात मानवता की रक्षा के लिए शहादत देने की आती है तो सिखों के नवें गुरु तेग बहादुर जी का अनुपम उदाहरण दुनिया के सामने रहता है। उनका जन्म अप्रैल 1621 में पंजाब में अमृतसर में माता नानकी और गुरु हरगोविंद सिंह के यहां हुआ था। उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया। उन्होंने समाज से आह्वान किया था कि डर और भय से कभी भी अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहिए। "गुरु तेग बहादुर बोलया, धर पइए धर्म न छोड़िए।" लोगों के मन से आता ताइयों का डर और भय समाप्त करने के लिए उन्होंने स्वयं अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

    ऐसे गुरु का प्रकाश पर्व इन दिनों सिख समाज द्वारा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को श्री अरविंद मार्ग पर स्थित खालसा सभागृह में ज्ञानी मानसिंह व पथ प्रसिद्ध कीर्तनी जसकरण सिंह पटियाला वाले व साथी फतेहसिंह चाँदसिंह द्वारा कीर्तन कर सँगत को निहाल किया गया। उन्होंने संगत को अपनी सुमधुर वाणी से गुरु शब्द का गायन कर जोड़ा। इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर बंटा।

    ये उपस्थित रहे

    इस दौरान सरदार गुरनाम सिंह डंग, हरजीत सिंह चावला, देवेंद्र सिंह वाधवा, सुरेंद्र सिंह भामरा, सतपाल सिंह डंग, हरजीत सलूजा, धर्मेंद्र गुरुदत्ता, कुलवंतसिंह सग्गू, अमरपाल वाधवा, गगनदीप सिंह डंग सहित समाजजन मौजूद रहेl

    अखंड पाठ साहब की समाप्ति आज, लंगर भी होगा

    29 अप्रैल (सोमवार) को सुबह अखंड पाठ साहब की समाप्ति के बाद अरदास शुरू हुई। अरदास की समाप्ति के बाद दोपहर 1:30 बजे गुरु का अटूट लंगर बंटेगा।

    ]]>
    Mon, 29 Apr 2024 11:35:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर परशुराम युवा मंच निकालेगा वाहन रैली, शत&प्रतिशत मतदान की अपील भी करेंगे, सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक 28 अप्रैल को https://acntimes.com/Ratlam-Lord-Parshurams-birth-anniversary-will-be-celebrated-with-great-pomp https://acntimes.com/Ratlam-Lord-Parshurams-birth-anniversary-will-be-celebrated-with-great-pomp एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी तारतम्य में परशुराम युवा मंच द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी। इस दौरान लोगों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील भी की जाएगी। अन्य आयोजनों को लेकर रविवार को एक बैठक भी रखी गई है।

    परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर परशुराम युवा मंच की बैठक रामगढ़ स्थित गणेश मांगलिक भवन पर आयोजित हुई। बैठक को पं. संजय शिवशंकर दवे, शैलेन्द्र तिवारी आदि ने संबोधित किया। इसमें प्रतिवर्षानुसार रैली निकालने के निर्णय के साथ ही रैली के रूट को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। चूंकि लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आचार संहिता लागू है, अतः आयोजन के दौरान इसका पालन सुनिश्चित करने को लेकर भी जोर दिया गया। रैली में सबसे आगे आगे मातृ शक्ति, युवा शक्ति फिर समाज के वरिष्ठजन पूरे अनुशासन के साथ चलेंगे। रैली के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान भी किया जाएगा। संचालन स्नेहिल उपाध्याय ने किया। आभार प्रदर्शन गौरव त्रिपाठी ने किया।

    ये उपस्थित रहे

    प्रशांत व्यास, हितेश कामरेड, धर्मेंद्र व्यास, विवेक शर्मा, जगदीश व्यास, नवदीप शर्मा, वैभव सिखवाल, दीपक राजपुरोहित, अर्पित उपाध्याय, अजय जोशी, संजय शर्मा, विशाल उपाध्याय, सिद्धार्थ पंड्या, वैभव व्यास, यतीन्द्र तिवारी, अभिषेक शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष उपाध्याय, जयंत उपाध्याय, अभिषेक शर्मा, पौराणिक, आयुष शर्मा, जतिन उपाध्याय सहित विप्रबन्धु उपस्थित रहे। 

    28 अप्रैल को होगी विप्रजनों की बैठक

    परशुराम जन्मोत्सव के मद्देनजर रतलाम नगर के सभी विप्रजन, समाज की उपजातियां और महिला इकाई के अध्यक्ष और सचिव की बैठक 28 अप्रैल (रविवार) शाम 5:00 बजे ब्राह्मण बोर्डिंग (न्यू रोड गुजराती स्कूल के पास) आहूत की गई है। यह जानकारी सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने दी। उन्होंने बताया बैठक में महासभा के पदाधिकारियों के अलावा विप्र समाज की मातृ शक्ति, युवा शक्ति एवं कार्यकारिणी के सदस्य भी शामिल होंगे। जोशी ने सभी से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

    ]]>
    Sat, 27 Apr 2024 17:21:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम ने रच दिया इतिहास ! 15 हजार से अधिक भक्तों ने किया 51 हजार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, बन गए दो विश्व रिकॉर्ड https://acntimes.com/Ratlam-created-two-world-records-by-collectively-reciting-51-thousand-Hanuman-Chalisa https://acntimes.com/Ratlam-created-two-world-records-by-collectively-reciting-51-thousand-Hanuman-Chalisa श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल (सेवावीर परिवार) ने किया आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शंखनाद के साथ शुरू हुए अनूठे धार्मिक अनुष्ठान के साथ रतलाम ने नया इतिहास रच दिया। इस खास दिन पर एक प्रांगण में संतों के सान्निध्य में 15 हजार से अधिक भक्तों ने 51 हजार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर रतलाम ने दो विश्व रिकॉर्ड बनाए।

    श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल (सेवावीर परिवार) द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर मंगलवार को शहर के पोलोग्राउंड (नेहरू स्डेटियम) पर 51 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा के संकल्प के साथ अनुष्ठान किया गया। आयोजन दण्डी स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी, स्वामी देवस्वरूप जी महाराज, आचार्य गुरुदेव दिनेश व्यास जी (संस्कार ऋषि), श्रीश्री नील भारती जी महाराज, श्रीश्री 1008 आनंद गिरी जी महाराज, स्वामी सुजाल जी महाराज, सच्चिदानंद जी महाराज, स्वामी श्री धर्मेश भाई, महर्षि पं. संजय शिवशंकर दवे, स्वामी सेवादास जी महाराज एवं ब्रह्मचारी सौरभ चेतन्य जी महाराज के सान्निध्य में हुआ। इससे पहले प्रातः 6 बजे अपने-अपने घर के बाहर पटाखे फोड़े। 7 बजे मोहल्लों में स्थित मंदिरों में लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। यहां से सभी पोलोग्राउंड पहुंचे जहां सभी को प्रसाद और रुद्राक्ष का वितरण किया गया।

    वज्र विश्व रिकॉर्ड और लंदन विश्व रिकॉर्ड की टीमें रहीं मौजूद

    उसके पश्चात प्रातः 7 बजे मोहल्ले में स्थित मंदिर में सभी लोगो ने सामूहिक हो कर हनुमान चालीसा का पाठ किया जिसके पश्चात पोलो ग्राउंड में सामूहिक 51000 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। पधारे भक्तों को प्रसाद के साथ रुद्राक्ष का वितरण भी किया गया। यहां 51 हजार हनुमान चालीसा पाठ का श्री गणेश पं. अनिरुद्ध मुरारी ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया। इसके बाद भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

    इस मौके पर वज्र विश्व रिकॉर्ड एवं लंदन विश्व रिकॉर्ड की टीमें मौजूद रहीं। आयोजन सफल होने के बाद दोनों के प्रतिनिधियों ने सेवावीर सामाजिक कल्याण समिति को ऐतिहासिक आयोजन और विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन विनीता ओझा ने किया।

    हनुमान जी बन कर आए बच्चे रहे आकर्षण

    कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग के संचालक और स्टाफ विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। रतलाम जिले के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। आयोजन को सफल बनाने में नगर के सभी सामाजिक संगठनों, राजनैतिक संगठनों, गैर राजनैतिक संगठनों, सामाजसेवियों, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, विद्युत विभाग, जिला प्रशासन सहित सभी रतलामवासियों का योगदान रहा। हनुमान जी बन कर आए छोटे-छोटे बच्चों विशेष आकर्षण रहे।

    डेढ़ माह से जारी थी तैयारियां

    51 हजार हनुमान चालीसा पाठ के महाआयोजन के लिए आयोजन समिति के सेवावीरों के साथ अन्य लोग करीब डेढ़ माह से तैयारी कर रहे थे। लोगों तक इसका संदेश पहुंचाने के लिए इंस्टाग्राम, वाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग भी किया गया। संतों, वरिष्ठ समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय और देश के अनेक गणमान्यजनों ने वीडियो संदेश जारी कर अनुष्ठान को सफल बनाने का आह्वान किया। आयोजन से पूर्व 30 हजार लीटर पानी में गोमूत्र मिला कर पूरे प्रांगण को शुद्ध किया गया। आयोजन समिति ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    ]]>
    Tue, 23 Apr 2024 23:28:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गोरखा समाज ने नव वर्ष और चैत्र दशाई पर्व मनाया, मिलन समारोह में दो पहाड़ी समाजों के एक होने का महत्व भी बताया https://acntimes.com/Gorkha-community-celebrated-New-Year-and-Chaitra-Dashai-festival https://acntimes.com/Gorkha-community-celebrated-New-Year-and-Chaitra-Dashai-festival एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नेपाली संस्कृति परिषद और गोरखा समाज द्वारा नववर्ष और चैत्र दशाई पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाजसेवी राजीव रावत का सम्मान किया गया।

    मिलन समारोह के मुख्य अतिथि देवभूमि उत्तराखंड समिति के राजीव रावत रहे। अन्य अतिथि में पत्रकार जितेंद्र सोलंकी मौजूद रहे। नेपाली संस्कृति परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। परिषद की ओर से मुख्य अतिथि का मस्मान भी किया गया। इस दौरान परिषद के कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

    ‘दोनों समाजों को मिल कर रहना चाहिए’

    मुख्य अतिथि रावत ने कहा कि हम दोनों समाज के लोग पहाड़ पर रहने वाले हैं। वहां से करीब 1000 से 1500 किलोमीटर दूर आकार यहां बरसों से अपनी रोजी-रोटी के लिए रोजगार-व्यवसाय चला रहे हैं। हम अपने परिवार से इतनी दूर आकार रह रहे हैं। हम सभी अब रतलाम की माटी में रच बस चुके हैं। दोनों समाज के लोगों के बीच रोटी-बेटी का भी संबंध बन चुका है। हमारे आचार-विचार और संस्कृति समान हैं तो हमें मिलकर रहना चाहिए ताकि हम अपने क्षेत्र की संस्कृति-परंपरा से सदैव जुड़े रहें। आने वाली पीढ़ी को हमारी पहाड़ी संस्कृति का ज्ञान और भान होता रहे।

    ये उपस्थित रहे

    कार्यक्रम में समाज के सुमन थापा, अमर सिंह, ललित जंगसाही, दिनेश, गोविंद, नर बहादुर, मानसिंह गोरखा और महिला कार्यकारणी के साथ अन्य समाजजन उपस्थित रहे। आभार संस्कृति परिषद के जिला अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ ने माना। उन्होंने भी दोनों समाज के एक होने को महत्वपूर्ण बताया।

    ]]>
    Sun, 21 Apr 2024 00:21:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भगवान महावीर का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव 21 अप्रैल को, चल समारोह निकलेगा, धर्मसभा होगी, पशु वध और मटन बेचने पर रहेगा प्रतिबंध https://acntimes.com/Ratlam-Lord-Mahavirs-2623rd-birth-Kalyanak-Mahotsav-will-be-celebrated-on-21st-April https://acntimes.com/Ratlam-Lord-Mahavirs-2623rd-birth-Kalyanak-Mahotsav-will-be-celebrated-on-21st-April सकल जैन श्रीसंघ द्वारा नवकार मंत्र आराधकों का स्वामी वात्सल्य भी किया जाएगा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में 21 अप्रैल को भगवान महावीर का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव उत्साह और उल्लास से मनाया जाएगा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सुबह 9 बजे चौमुखी पुल से चल समारोह निकाला जाएगा | इसके बाद 10 बजे जैन स्कूल में धर्मसभा होगी। माजजन का स्वामी वात्सल्य भी होगा। 

    सकल जैन श्रीसंघ के मार्गदर्शक पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में नगर में पिछले 14 वर्षों से भगवान महावीर के अनुयायी एक साथ एकत्र होकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाते आ रहे हैं। यह आयोजन समस्त जैन श्री संघों के सान्निध्य में होता है। श्री सकल जैन श्रीसंघ के संचालक मण्डल सदस्य ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल एवं राजेश सुराना ने बताया कि महावीर जयंती पर 21 अप्रैल को प्रतिवर्षानुसार कार्यक्रम होंगे। सुबह 9 बजे सकल जैन समाज के सदस्यगण चौमुखीपुल से महावीर जैन युवा संघ के तत्वावधान में निकलने वाले चल समारोह में शामिल होंगे। चल समारोह प्रमुख मार्गों से होकर भगवान महावीर मार्ग बाजना बस स्टैंड स्थित जैन स्कूल पहुंचेगा।

    प्रवचन और धर्मसभा होगी

    जैन स्कूल में विशाल धर्मसभा होगी। इसमें नगर में विराजित संत, मुनि एवं महासती वृंद के अमृतमय प्रवचन होंगे। धर्मसभा के बाद जैन स्कूल परिसर में नवकार मंत्र आराधकों के स्वामी वात्सल्य का विशाल आयोजन होगा।

    इन्होंने की अपील

    श्री संघ के श्री गुजराती उपाश्रय, श्री साधुमार्गी जैन श्रीसंघ, श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ, श्री आराधना भवन ट्रस्ट, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीम चैक, श्री तेरापंथ महासभा, श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, श्री खरतरगच्छ श्रीसंघ, श्री ज्ञानगच्छ श्रीसंघ, श्री शांत कांत जैन श्रीसंघ, श्री पार्श्वनाथ जैन मित्र मंडल, श्री सज्जन मिल क्षेत्र श्रीसंघ, श्री दिगम्बर बीस घर गोठ, श्री दिगम्बर साठ घर गोठ, श्री दिगम्बर स्टेशन श्रीसंघ, श्री दिगम्बर हुम्मड़ समाज, श्री दिगम्बर जैन नरसिंहपुरा एवं श्री सुधर्मा जैन सेवा संघ ने समस्त समाजजन से महावीर जंयती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंने का आह्वान किया है। 

    पशुवध और मटन विक्रय करने पर होगी कार्रवाई

    मध्यप्रदेश शासन के आदेश अनुसार 21 अप्रैल रविवार को महावीर जयंती पर समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों पर पशु वध करना, मटन, गोश्त विक्रय करना अथवा बेचना प्रतिबंधित रहेगा। जिले के सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को इस दिन पशु वध करते या मटन, गोश्त विक्रय करते पाया जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

    ]]>
    Sat, 20 Apr 2024 21:24:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में पहली बार : श्री राम की 10 हजार दीपों से आरती, 21 हजार लड्डू का भोग और सिद्धार्थ काश्यप की भजन संध्या, सभी बोले& अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय ! https://acntimes.com/Maha-Aarti-of-Lord-Ram-with-10-thousand-lamps-was-performed-on-Shri-Ram-Navam https://acntimes.com/Maha-Aarti-of-Lord-Ram-with-10-thousand-lamps-was-performed-on-Shri-Ram-Navam श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में हुए आयोजन में 21 हजार लड्डुओं का लगा भोग, संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप और टीम के भजनों से राममय हुआ रतलाम

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम श्री राम नवमी पर रतलाम में पहली बार श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में महलवाड़ा द्वार पर 10 हजार दीपों की महाआरती। बनारस के गंगा घाट के आरती दल के साथ हजारों राम भक्तों ने महाआरती की। भगवान को 21 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया जो प्रसाद के रूप में भक्तों में बांटे गए। आरती से पूर्व प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने म्यूजिकल टीम के साथ राम भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण राममय बनाया दिया। यह देख सभी ने कहा- यह अद्भुत, अलौकिक, असाधारण, अविस्मरणीय है।

    श्रीराम जन्मोत्सव समिति के इस आयोजन में नित्यानंद आश्रम के स्वामी श्री नर्मदानंद बाबजी महाराज, अखण्ड ज्ञान आश्रम के स्वामी श्री देवस्वरूपानंद जी महाराज और बड़ा राम द्वारा के श्री पुष्पराज जी रामस्नेही ने आशीर्वाद प्रदान किया। आरएसएस के विभाग प्रचारक विजेन्द्र गोटी, जिला प्रचारक राकेश कुशवाह, प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष गोविन्द काकानी, अनिल पोरवाल, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, प्रद्युम्न मजावदिया, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, रामबाबू शर्मा, सुदीप पटेल, महेश डोडियार, मनोहर डोडियार आदि ने अतिथियों का स्वागत - सम्मान किया।

    ‘बोलो राम राम...’ से हुई भजनों की शुरुआत

    इसके बाद युवा संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने दल के साथ अपने राममय भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या की शुरुआत एस. के. म्यूजिक द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर लॉन्च किए गए भजन ‘बोलो राम-राम…’ से हुई। इस भजन के यूट्यूब पर 50 लाख से अधिक व्यूव्स हुए हैं। इसके बाद ‘भजन राम जी आए हैं...’ की प्रस्तुति हुई, जिसके भी करीब 6 मिलियन व्यूव्स हैं। संगीत दल ने ‘नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो, सियाराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...’ की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। इसके बाद सिद्धार्थ काश्यप ने अपने गीत ‘राम नाम ही गूंजेगा...’, ‘हम बारम बार पुकारेंगे…’, ‘राम सिया राम सिया राम जय जय राम…’ प्रस्तुत कर पूरा वातावरण राममय कर दिया।

    सिद्धार्थ काश्यप व इंडियन आइडल के कलाकार गिरीश बिस्वाजी ने की संगत

    इन प्रस्तुतियों में सिद्धार्थ काश्यप के साथ इंडियन आइडल के आर्टिस्ट गिरीश बिस्वाजी के दल ने संगत की। उनके साथ ‘राधे-राधे’ फेम अमित गुप्ता, साक्षी होलकर एवं ईशान खान ने गीतों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या में युवा संगीतकार काश्यप ने संगीत निर्देशन भी किया। भजनों की प्रस्तुति के बाद बनारस के गंगा घाट का आरती दल मंच पर आया और अपनी महाआरती प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। समिति द्वारा आरती में उपस्थित सभी राम भक्तों को दीपक एवं भोग की थाल उपलब्ध कराई गई। इससे प्रत्येक रामभक्त ने महाआरती भी की और प्रभु को भोग लगा कर प्रसादी ग्रहण की। संचालन विकास शैवाल ने किया।

    गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, डॉ. जलज व प्रो. हाशमी से सीखकर आगे बढ़ा हूं- सिद्धार्थ काश्यप

    भजन संध्या के आरंभ में युवा संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने कहा कि रतलाम मेरी जन्मभूमि है और मुंबई कर्मभूमि। संगीत का संस्कार और प्रेरणा मुझे रतलाम से मिली है और यहीं से लेखन, संगीत एवं गाने की प्रेरणा मिली है। यही वह भूमि है, जहां डॉ. जयकुमार जलज और प्रोफेसर अजहर हाशमी राम वाला हिंदुस्तान लिखते हैं, उन्हीं से सीखकर मैं आगे बढ़ा हूं। आज पहली बार श्रीराम नवमी के अवसर पर मेरा रतलाम में पहला सार्वजनिक कार्यक्रम हो रहा है। इससे मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

    काश्यप ने कहा इस आयोजन के लिए मैं श्री राम जन्मोत्सव समिति का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। कतर के दोहा में फीफा वर्ल्ड कप में मेरे इंस्ट्रूमेंट बैंड के परफॉर्म के बाद जब मैं रतलाम आया, तो यहां के लोगों ने एक आयोजन रतलाम में करने की बात कही थी। उस समय मेरा मन रतलाम में ऑडिटोरियम बनने पर ‘परफेक्ट अम्लगेशन’ का पहला प्रोग्राम यहीं करने का था, लेकिन समिति अध्यक्ष गोविंद जी के प्रयासों से पहला कार्यक्रम आज करने का मौका मिला है, जो मुझे हमेशा याद रहेगा।

    ]]>
    Thu, 18 Apr 2024 16:30:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कौन हैं श्री राम ? यह जानने के लिए पढ़िए प्रो. अज़हर हाशमी के ये दोहे, ये अपके मन&मस्तिष्क में उकेर देंगे मर्यादा पुरुषोत्तम की तस्वीर https://acntimes.com/To-know-who-is-Shri-Ram-read-Prof-These-couplets-of-Azhar-Hashmi https://acntimes.com/To-know-who-is-Shri-Ram-read-Prof-These-couplets-of-Azhar-Hashmi राम यानी मर्यादा, पावनता से प्रीति…

    तात्पर्य श्री राम का, मानवता का ग्रंथ।
    रामनवमी का आशय, चुनो सत्य का पंथ।।

    राम का अर्थ कर्म है, राम, सत्य की नीति।
    राम यानी मर्यादा, पावनता से प्रीति।।

    राम, नाम है न्याय का, राम सिद्धि-उत्कर्ष।
    राम, करुणा निधान हैं, राम क्षमा-श्री-हर्ष।।

    राम, त्याग की भावना, राम तेज का पुंज।
    राम, कथानक कर्म का, राम दया का कुंज।।

    रामनवमी सिखा रही, राम-जन्म का अर्थ।
    यानी प्रभु श्री राम हैं, साहसी-वीर-समर्थ।।

    -प्रो. अज़हर हाशमी

    (भगवान श्री राम पर लिखे गए दोहे समाचार पत्र ‘पत्रिका’ से साभार)

    ]]>
    Wed, 17 Apr 2024 22:20:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महाआरती में प्रभु श्रीराम को लगेगा 21 हजार लड्डुओं का भोग, मंत्री काश्यप ने कहा& शहर में हर्षोल्लास से मनाएं श्रीराम नवमी https://acntimes.com/Ratlam-Lord-Shri-Ram-will-be-offered-21-thousand-laddus-in-Maha-Aarti https://acntimes.com/Ratlam-Lord-Shri-Ram-will-be-offered-21-thousand-laddus-in-Maha-Aarti श्रीराम नवमी पर भक्तिमय भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से होगी महाआरती 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कैबिनेट नमंत्री चेतन्य काश्यप ने पूरे शहर में हर्षोल्लास के साथ श्रीराम नवमी पर्व मनाने का आह्वान किया है। इधर, राम नवमी के दिन महलवाड़ा पर 10 हजार दीपों से होने वाली महाआरती एवं भजन संध्या की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महाआरती पहले संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप के सुमधुर भजन होंगे। इस दौरान प्रभु श्रीराम को 21 हजार लड्डुओं का भोग भी लगेगा।

    समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि महाआरती में समन्वय परिवार भारत माता मंदिर हरिद्वार से आए गंगाजल का भी उपयोग होगा। बनारस के गंगा घाट का आरती दल एवं रतलामवासी एक साथ महाआरती करेंगे। प्रभु श्रीराम की महाआरती के लिए उपस्थित जन को दीपक एवं भोग की थाल श्रीराम जन्मोत्सव समिति उपलब्ध कराएगी। प्रभु को 21 हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। आरती करने वाला हर व्यक्ति प्रभु को भोग लगा सके ऐसी व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। आरती का थाल तैयार करने के कार्य की शुरुआत भी समिति द्वारा कर दी गई है। प्रभु को लगने वाले भोग के लिए शुद्ध घी के लड्डू भी तैयार हो रहे हैं।

    घर-घर दे रहे आमंत्रण

    महाआरती में शहर के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो उसके लिए समाज प्रमुखों के साथ महिला मंडल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमंत्रण दे रही है। समिति अध्यक्ष काकानी, सदस्य मोहनलाल भट्ट, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, संजय व्यास, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, रामबाबू शर्मा, अनिल पोरवाल, राकेश नागर, मनोहर पड़ियार, महेश डोडियार, सुदीप पटेल, प्रद्युम्न मजावदिया आदि ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

    शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व- कैबिनेट मंत्री काश्यप

    श्रीराम नवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाए जाने को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, वार्ड पार्षद एवं महामंत्री की बैठक ली। इसमें सभी से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तरह श्रीराम नवमी पर्व को धूमधाम से मनाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में भी सहभागिता करें। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, गोविंद काकानी, मंडल अध्यक्ष, सहित मंडल महामंत्री, एमआईसी सदस्य, पार्षद, वार्ड संयोजक आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 16 Apr 2024 00:12:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भव्य और विराट चुनरी यात्रा आज, श्री पद्मावती मंदिर से गढ़ंखखाई माता मंदिर तक 39 किलोमीटर दूरी तय करेगी, यह रहेगा यात्रा का रूट https://acntimes.com/Shri-Garhkhankhai-Mata-Chunari-Yatra-toda https://acntimes.com/Shri-Garhkhankhai-Mata-Chunari-Yatra-toda एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति द्वारा आज (चैत्र नवरात्रि की सप्तमी - 15 अप्रैल 2024) को भव्य और विराट चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शाम 6:00 बजे महलवाड़ा स्थित श्री पद्मावती मंदिर से निकलेगी और श्री गढ़खंखाई माताजी मंदिर राजपुर पहुंचेगी।

    श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका (पार्षद) एवं उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि श्री पद्मावती माता एवं श्री चामुंडा माता को 11 - 11 फीट की चुनरी ओढ़ा कर महा आरती की जाएगी। इसके बाद पैदल चुनरी यात्रा निकाली रवाना होगी। यह पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा, बाजना बस स्टैंड, सागौद रोड, शिवगढ़ होते हुए 39 किलोमीटर का मार्ग तय कर कर सुबह करीब 6:00 बजे श्री गढ़खंखई माता मंदिर राजापुरा पहुंचेगी। यहां राष्ट्र की प्रगति और उन्नति की कामना को लेकर चुनरी चढ़ाई जाएगी।

    यात्रा में शामिल होने की अपील

    आयोजन समिति के धर्मेंद्र रांका (पार्षद), उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह चौहान, मंगल सिंह पंवार, ओमप्रकाश धीमान, मुकेश गांधी, विपिन सोनी, गोपाल शर्मा, संजय पेमाल, गोविंद सिंह चौहान, कमलेश जोशी,  रत्ना, डॉ. रचित अग्रवाल, पुखराज हंसवाला, ऋषि पाटीदार, गब्बर यादव, संजय पंवार, लखन सिंह शेखावत, नीरज चावला, मंगल सोनार्थी, अनिल पांचाल, अर्जुन प्रजापत, सोनू प्रजापत, राहुल शर्मा (एडवोकेट), हेमंत ठाकुर, दिनेश मालवीय, खुशाल बैरागी, चंदनसिंह शेखावत, कृणाल सिंह गोयल, भरत सेन, वासुदेव बैरागी आदि ने शहर के सभी धर्म प्रेमी संगठन एवं माता-बहनों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में चुनरी यात्रा में शामिल होकर यात्रा की शोभा को बढ़ाएं।

    ]]>
    Mon, 15 Apr 2024 13:17:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री राम नवमी की तैयारी : महाआरती से पहले संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप देंगे भक्तिमय प्रस्तुति, पुलिस व प्रशासन ने जांची व्यवस्थाएं, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Ratlam-Musician-Siddharth-Kashyap-will-give-a-devotional-presentation-before-Maha-Aarti https://acntimes.com/Ratlam-Musician-Siddharth-Kashyap-will-give-a-devotional-presentation-before-Maha-Aarti एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री रामनवमी पर शहर में होने वाली महाआरती से पूर्व वैश्विक मंच पर प्रस्तुति देने वाले प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप भक्तिमय प्रस्तुति देंगे। इसके पश्चात बनारस का गंगा आरती दल, हजारों शहरवासियों के साथ दस हजार दीपों से प्रभु श्रीराम की महाआरती करेगा।

    श्री रामनवमी पर श्री राम जन्मोत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर है। रतलाम में होने वाले इस अनूठे धार्मिक आयोजन का साक्षी पूरा रतलाम बनेगा। 10 हजार दीपकों से होने वाली महाआरती से पहले संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप द्वारा भक्तिरस से भरपूर प्रस्तुति दी जाएगी। गौरतलब है कि काश्यप ने कतर के दोहा में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप के संगीत समारोह में अपने बैंड के साथ प्रस्तुति देकर देश के साथ रतलाम का नाम रोशन कर चुके हैं।

    श्रीराम जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि 17 अप्रैल को होने वाले आयोजन के लिए यातायात प्रबंध हेतु पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी महलवाड़ा पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर समिति के निर्मल लुनिया, रामबाबू शर्मा, यातायात डीएसपी अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह खलाटे, सूबेदार अनोखीलाल, सर्वेश त्रिवेदी एवं राहुल शर्मा उपस्थित रहे।

    समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी, सदस्य मोहनलाल भट्ट, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, संजय व्यास, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, रामबाबू शर्मा, अनिल पोरवाल, राकेश नागर, मनोहर पडियार, महेश डोडियार, सुदीप पटेल, प्रद्युम्न मजावदिया आदि ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में पधारकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।

    ]]>
    Sun, 14 Apr 2024 16:36:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम रचेगा इतिहास : हनुमान जयंती (23 अप्रैल) को होंगे हनुमान चालीसा के 51 हजार पाठ, बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने किया यह आह्वान, देखें वीडियो https://acntimes.com/There-will-be-51-thousand-recitations-of-Hanuman-Chalisa-on-Hanuman-Jayanti-in-Ratlam-Bageshwar-Dham-appealed https://acntimes.com/There-will-be-51-thousand-recitations-of-Hanuman-Chalisa-on-Hanuman-Jayanti-in-Ratlam-Bageshwar-Dham-appealed श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल (सेवावीर परिवार) कर रहा है आयोजन, जगह-जगह बनाए सेल्फी पाइंट

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मण्डल (सेवावीर परिवार) द्वारा हनुमान जयंती (23 अप्रैल 2024) को रतलाम शहर में 51 हजार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ का आयोजन करेगा। जिले और देश में सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से होने वाले इस अनूठे आयोजन के दौरान रतलाम नया इतिहास रचेगा। इस महा अनुष्ठान में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता करने का आह्वान बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सहित हर खास और आम जन कर रहे हैं।

    श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मण्डल (सेवावीर परिवार) के अनुसार रतलाम में पहली बार हो रहे 51 हजार हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ स्थानीय नेहरू स्टेडियम पर होंगे। इसके लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। लोगों से अपील करने के लिए विभिन्न स्थानों पर सेल्फी पाइंट भी बनाए गए हैं। इसी सिलसिले में मंडल के सदस्य पंकज भाटी, राधेश्याम कुमावत, हेमराज कुमावत, विनोद आचार्य, कामेश्वर ललावत, कैलाश जाट, धर्मेंद्र जाट, मंगल सिंह आदि बागेश्वर धाम पहुंचे और पं. धीरेंद्र शास्त्री को महाआयोजन की जानकारी दी।

    पं. धीरेंद्र शास्त्री ने हर्ष जताते हुए धर्मालुजनों से उक्त आयोजन के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। आयोजन को सफल बनाने की अपील करने वालों में महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित कई गणमान्यजन शामिल हैं।

    ]]>
    Fri, 12 Apr 2024 16:54:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम : पद्मावती मंदिर से गढ़खंखाई माता मंदिर तक चुनरी यात्रा 15 अप्रैल को, आयोजन को लेकर बैठक 14 अप्रैल को https://acntimes.com/ratlam-Chunari-Yatra-from-Padmavati-Temple-to-Gadhkhankhai-Mata-Temple-on-15th-April https://acntimes.com/ratlam-Chunari-Yatra-from-Padmavati-Temple-to-Gadhkhankhai-Mata-Temple-on-15th-April एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति द्वारा 15 अप्रैल को चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। रतलाम के महलवाड़ा स्थित श्री पद्मावती माता मंदिर से राजापुरा स्थित श्री गढ़खंखाई माता मंदिर तक निकलने वाली यात्रा को लेकर 14 अप्रैल को बैठक होगी।

    समिति के अनुसार 23 वर्षों से प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति द्वारा पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाती है। यह यात्रा श्री पद्मावती माता मंदिर राजमहल से श्री गढ़खंखाई माता जी मंदिर राजापुरा तक निकलती है। इस वर्ष भी सप्तमी तिथि (15 अप्रैल) को यात्रा निकाली जानी है।

    समिति पदाधिकारियों के अनुसार यात्रा की तैयारियां जारी हैं। इसे लेकर 14 अप्रैल (रविवार) को सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक भी होगी। शहर के मेहँदीकुई बालाजी (नगर निगम के सामने) होने वाली बैठक में समिति द्वारा सभी धर्मिनष्ठ लोगों को आमंत्रित किया है। इस दौरान आयोजन की तैयारियां साझा करने के साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा होगी।

    ]]>
    Fri, 12 Apr 2024 01:07:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री रामनवमी पर 10 हजार दीपों से होगी भगवान राम की महाआरती, वाराणसी के पंडित करेंगे आरती, भजन संध्या भी होगी https://acntimes.com/Maha-Aarti-will-be-performed-with-10-thousand-lamps-on-Shri-Ram-Navami-in-Ratlam https://acntimes.com/Maha-Aarti-will-be-performed-with-10-thousand-lamps-on-Shri-Ram-Navami-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री रामनवमी पर्व पर 17 अप्रैल को महलवाड़ा के सामने भगवान श्री राम की महाआरती होगी। इस दौरान देश के प्रसिद्ध संगीतकार और भजन गायक की मौजूदगी में 10 हजार दीपों से आरती की जाएगी। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन भी होगा।

    आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को को श्री राम जन्मोत्सव समिति ने कार्यक्रम स्थल महलवाड़ा व आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। सदस्यों ने मंच निर्माण सहित अन्य तैयारियों के संबंध में चर्चा कर रूपरेखा तय की। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद रतलाम में एक बार फिर ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन होने जा रहा है।

    समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि महाआरती में वाराणसी के पंडित उपस्थित रहकर प्रभु की आरती करेंगे। इस दौरान शहरवासियों को भी प्रभु की आरती का धर्म लाभ लेने का अवसर मिलेगा। महाआरती से पूर्व देश के ख्यात गीतकार एवं संगीतकार द्वारा भक्तिमय संध्या आयोजित की जाएगी। महाआरती को लेकर शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं और लोगों में खासा उत्साह है।

    स्थल निरीक्षण के दौरान

    समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी के अलावा मोहनलाल भट्ट, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास, अनिल पोरवाल, राजेश कटारिया, राकेश नागर, मनोहर पड़ियार, रामबाबू शर्मा, महेश डोडियार, सुदीप पटेल आदि मौजूद रहे। सभी ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

    ]]>
    Fri, 12 Apr 2024 00:53:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अखिल विश्व गायत्री परिवार की ‘मातृशक्ति श्रद्धा संवर्धन यात्रा’ शुरू, जल&जंगल के संरक्षण के साथ शिक्षा संस्कार का दे रही संदेश https://acntimes.com/All-World-Gayatri-Parivars-Matrishakti-Shraddha-Samvardhana-Yatra-begins https://acntimes.com/All-World-Gayatri-Parivars-Matrishakti-Shraddha-Samvardhana-Yatra-begins एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा मातृशक्ति श्रद्धा संवर्धन यात्रा निकाली जा रही है। इसकी शुरुआत रतलाम में डोंगराधाम कॉलोनी स्थित गायत्री शक्ति पीठ से हुई। इस दौरान वैदिक ऋचाओं के मंत्रोच्चार और जयघोष भी हुआ।

    अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक, युग ऋषि पं. श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्वलित अखंड दीप के साथ परम वंदनीय माता भगवती देवी के जन्मशताब्दी (2026) को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत पूरे भारतवर्ष में अलग-अलग समय पर उप-तीर्थ यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला में एक दिन पूर्व जावरा में मातृशक्ति श्रद्धा संवर्धन यात्रा निकाली गई। इसके बाद रतलाम में भी आयोजन किया गया।

    यात्रा का शुभारंभ ट्रस्ट अध्यक्ष पं. पातीराम शर्मा एवं मातृशक्ति स्वरूपा लक्ष्मीदेवी शर्मा के सान्निध्य में हुआ। वैदिक ऋचाओं के मंत्रोच्चार, गगनभेदी जयघोष के बीच विधिवत पूजन-अर्चन की गई। यात्रा ग्राम सागोद व पलसोड़ी जाएगी। यात्रा में आचार्य संस्कार शर्मा, गोपालसिंह तोमर, जिला सचिव डॉ. आई. पी. त्रिवेदी, ग्रामीण प्रभारी लालाशंकर पाटीदार, एम. एम. साहू, नरेन्द्रसिंह चौहान, विजयसिंह चौहान, शम्भुलाल पाटीदार सहित गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

    यह है यात्रा का उद्देश्य

    यात्रा का आध्यात्मिक महत्व के साथ ही स्वच्छता का संदेश, नशा / व्यसन मुक्ति, जल की बर्बादी रोकना और उसका संरक्षण करना, शिक्षा-संस्कार, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना, नारी जागृति, कटते जंगल और नष्ट होती हरियाली को बचाने के लिए जनमानस में पौधारोपण अभियान चलाना है। इसी उद्देश्य से गायत्री परिवार निःशुल्क पौधे बांटता हैं। इसके अलावा अन्य सभी प्रकार के परोपकारी और परमार्थ के कार्य करना भी यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। गायत्री परिवार का ध्येय वाक्य भी है कि- "हम बदलेंगे तो युग बदलेगा और हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा" जो सार्थक हो पाएगा। यात्रा प्रभारी एवं जिला समन्वयक आचार्य दामोदरप्रसाद शर्मा ने बताया कि यात्रा 17 अप्रैल, 2024 (रामनवमी) तक निकलेंगी।

    ]]>
    Thu, 28 Mar 2024 15:47:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महासती श्री पारसकुंवरजी म. सा. का देवलोकगमन, मंदसौर में निकली चकडोल यात्रा, हजारों श्रावक&श्राविकाओं की उपस्थिति में देह अग्नि को समर्पित https://acntimes.com/Mahasati-Shri-Paraskunvarji-is-no-more https://acntimes.com/Mahasati-Shri-Paraskunvarji-is-no-more एसीएन टाइम्स @ मंदसौर । श्री शांत क्रांति संघ के आचार्य श्री विजयराजजी म.सा., उपाध्याय श्री जितेशमुनिजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती साध्वी, शासन प्रभाविका, विदूषी महासती श्री पारसकुंवरजी म.सा. का देवलोकगमन हो गया। उनकी चकडोल यात्रा मंदसौर में निकाली गई। हजारों श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति में जैन परंपरा अनुरूप उनकी देह अग्नि को समर्पित की गई।

    मंदसौर में शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री जैन दिवाकर स्वाध्याय भवन से निकली चकडोल यात्रा के मार्ग में बड़ी संख्या में धर्मालुजन ने महासतीजी की देह के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। मुक्तिधाम स्थल पर स्थित सभागार में जैन धर्मालुजन ने नवकार महामंत्र का जाप किया तथा लोगस्य एवं अन्य मंत्रों का जाप कर महासती श्री पारसकुंवरजी के देवलोकगमन पर अपनी भावांजलि अर्पित की।

    होली चातुर्मास के लिए आईं थी मंदसौर

    महासतीजी मंदसौर में आचार्य श्री विजयराजजी म.सा. व उपाध्याय श्री जितेशमुनिजी म.सा. के होली चातुर्मास के उपलक्ष्य में मंदसौर पधारी थीं। उनका जन्म निम्बाहेड़ा (राज.) के बागेड़ा ग्राम में हुआ था तथा वे कई वर्षों से आचार्यश्री की आज्ञा में रहते हुए संयम जीवन निर्वहन कर रही थीं। महासतीजी के सांसारिक परिवार में उनके भाई कंवरचंदजी म.सा., भतीजे भूपेन्द्रमुनिजी व पुत्री सुशीला कुंवरजी म.सा. का संयम जीवन में रहते हुए पहले ही देवलोकगमन हो चुका है।

    चकडोल यात्रा में ये हुए शामिल

    चकडोल यात्रा में जैन धर्मालुजनों के साथ विधायक विपिन जैन, साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ अध्यक्ष विमल पामेचा, पूर्व अध्यक्ष गजराज जैन, महामंत्री शिखर कासमा, अनिल डूंगरवाल, भूपेन्द्र भण्डारी, राष्ट्रीय महामंत्री विरेन्द्र जैन (सीए), युवा संघ महामंत्री निर्विकार रातड़िया, महिला संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजना कोचट्टा, श्रीसंघ के संरक्षक कोमल बाफना और रतलाम से संघ अध्यक्ष मोहनलाल पिरोदिया, मंत्री दिलीप मूणत, मनीष पिरोदिया, शांतिलाल रांका आदि धर्मालुजन शामिल हुए।

    ]]>
    Tue, 26 Mar 2024 00:09:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महाशिव पुराण कथा : जिसका आदि, मध्य और अंत नहीं वही शिव है, यही जगत व जीव को प्रकाश करने वाला तत्व है& श्री किरीट भाई जी https://acntimes.com/Mahashivpuran-story-of-Shri-Kirit-Bhai-ji-continues-in-Ratlam https://acntimes.com/Mahashivpuran-story-of-Shri-Kirit-Bhai-ji-continues-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महाशिव पुराण में 7 खंड 12 संहिता व 24 हजार श्लोक हैं। शिव पुराण के प्रारंभ में 100 करोड़ श्लोक थे, जिनका अध्ययन व्यक्ति के संभव नहीं था। बाद में 24 हजार श्लोक रह गए। प्रथम श्लोक में शिव तत्व क्या है, इसके बारे में बताया गया है। जिसका ना आदि है, ना मध्य है और ना अंत है वह शिव है। जिसकी तुलना नहीं हो सकती वह शिव है। शिव मंगलमय है। जगत व जीव को प्रकाश करने वाले तत्व का नाम शिव है।

    यह बात बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर स्थित विधायक सभागृह में तुलसी परिवार द्वारा आयोजित महाशिव पुराण कथा के दौरान ब्रह्म ऋषि किरीट भाई जी ने कही। उन्होंने कहा कि शिव अजर, अमर, अविनाशी हैं। व्यक्ति को ‘ॐ नमः शिवाय’ पंचाक्षर का जाप करना चाहिए। शिव का मंगलाचरण करने व याद करने से व्यक्ति का मंगल हो जाता है। उन्होंने कहा कि जीवात्मा का असली स्वरूप शांत है किन्तु जीव अशांत हो गया है। जीव किस वजह से हो गया है? यह समझना जरूरी है। जल का लक्षण प्रवाही रूप में है किंतु बर्फ बनना जल का उपलक्षण है। इसी तरह व्यक्ति को जीवात्मा का असली स्वरूप शांत रहना है किंतु दुख व रोग जीव के उपलक्षण हैं। व्यक्ति को जीवन में शांति प्राप्त करना है तो जीवन में कुछ भूलना पड़ेगा। उसे जीवन के उपलक्षण को हटाकर मूल लक्षण में आना होगा तो ही वह शांत रह पाएगा।

    योग विद्या मन और इंद्रियों को भटकने नहीं देती

    किरीट भाई जी ने कहा कि विद्या वही जो वासना का नाश करे। सारी दुनिया व्यवहार पर चलती है। लोग आपके व्यवहार से ही आपको जानते हैं। योग विद्या व्यक्ति के मन को तथा इंद्रियों को भटकने नहीं देती है। हालांकि भटकना मन का काम है किंतु योग यह तय करता है कि इंद्रियों व मन को कहां जाने देना है अथवा नहीं जाने देना है। भारत में मुफ्तखोरी हावी हो गई है। लोगों को बिजली व पानी मुफ्त में बट रहा है।

    ऐसे हुई शिवलिंग की उत्पत्ति

    उन्होंने शिव पुराण के अनुसार शिवलिंग की उत्पत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा व विष्णु में कौन बड़ा है, इसको लेकर लड़ाई चल रही थी। जब गणों ने भगवान शिव से यह लड़ाई समाप्त करने के लिए आग्रह किया तो वे ब्रह्मा व विष्णु दोनों के बीच में अग्नि स्तंभ के रूप में प्रकट हुए। माघ माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की दोपहर 12 बजे अग्नि स्तंभ में से शिवलिंग का प्राकट्य हुआ। कथा के दौरान शिव जी का रुद्राभिषेक भी हुआ।

    इन्होंने किया शिव पुराण का पूजन

    कथा प्रारंभ होने से पूर्व पोथी पूजन बाबूलाल चौधरी, सुषमा कटारे, मोहनलाल भट्ट, हरीश रतनावत, रूप सिंह चौहान, पुष्पा व्यास, हरीश सुरोलिया, राजकुमार कटारे, हरीश बिंदल, राधा वल्लभ पुरोहित, कीर्ति राजेन्द्र व्यास, प्रीति प्रशांत व्यास आदि ने किया। संचालन विकास शैवाल ने किया।

    अंत में  महापौर प्रहलाद पटेल, गोविन्द काकानी, सुनील सेठी व नागरिकों ने आरती की। इस दौरान तुलसी परिवार, कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट, हरिहर सेवा समिति व प्रभु प्रेमी संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे।

    ]]>
    Sat, 16 Mar 2024 02:05:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महा शिवपुराण कथा : केवल मनुष्य शरीर ही भगवान शिव की प्राप्ति कर सकता है, मोह से ऊपर उठने पर मोक्ष तत्व जन्म लेता है& श्री किरीट भाई जी https://acntimes.com/Maha-Shivpuran-Katha-of-Shri-Kirit-Bhai-Ji-started-in-Ratlam https://acntimes.com/Maha-Shivpuran-Katha-of-Shri-Kirit-Bhai-Ji-started-in-Ratlam तुलसी परिवार द्वारा आयोजित 7 दिवसीय श्री महा शिवपुराण कथा शुरू

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिव सर्वव्यापी हैं। ऐसी कोई जगह नहीं है जहां शिव मौजूद नहीं हैं। जगत का कारण तत्व शिव हैं। मनुष्य शरीर मिलना बहुत कठिन है। देवता भी यह अपेक्षा करते हैं कि वह कब मानव स्वरूप धारण करें। केवल मनुष्य का शरीर ही भगवान शिव की प्राप्ति कर सकता है किंतु मनुष्य का शरीर इतनी आसानी से नहीं मिलता है। मनुष्य को पत्नी, पुत्र व पैसे से बहुत प्यार होता है। यदि वह इनसे ऊपर उठे तो वह मोक्ष तत्व का जन्म होता है।

    यह विचार ब्रह्मर्षि श्री किरीट भाई जी ने व्यक्त किए। वे तुलसी परिवार द्वारा बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर स्थित विधायक सभागृह में महाशिवपुराण कथा सुना रहे थे। कथा के प्रारंभ में किरीट भाई जी ने शिवजी तथा हनुमान जी की पूजा अर्चना की। दीप प्रज्ज्वलन प्रमोद व्यास, सुषमा कटारे, मोहनलाल भट्ट, बाबूलाल चौधरी आदि ने किया। पुराण का पूजन निर्मला चौधरी, कीर्ति राजेंद्र व्यास, राजकुमार कटारे ने किया। किरीट भाई जी ने गणपति स्तुति ‘वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नम कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा’ की। ‘उमापति महादेव’ के जयकारे से कथा की शुरुआत हुई।

    किरीट भाई जी ने शिव की साक्षात परब्रह्म चर्चा, जीव व शिव का संबंध, शिव प्राप्ति का साधन तथा शिव की प्राप्ति हो जाने पर फल क्या है, आदि विषयों पर सारगर्भितत प्रवचन दिए। उन्होंने बताया कि 27 वर्षों से आध्यात्मिक यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने रामायण, भागवत गीता, महाभारत पर प्रवचन किए हैं। शिव पुराण पर पहली बार भाव जागा है इसलिए वे महाशिवपुराण की कथा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाशिवपुराण 7 खंड में विभाजित है।

    जीवन में जब भी दुख आए तो ‘ॐ नमः शिवाय’ जपो

    उन्होंने कहा कि हरि कृपा से ही साधु व संत मनुष्य को मिलते हैं। साधु की संगति से मनुष्य का स्वभाव सुधरता है। मानव जीवन को श्मशान जाकर ही विश्राम मिलता है मंदिरों में भीड़ तथा कोलाहल बहुत होता है किंतु मनुष्य को विश्राम श्मशान स्थल पर पहुंचकर ही मिलता है। जहां समता है, वहां ममता नहीं होती है। जहां ममता है वहां समता नहीं रहती है। व्यक्ति की मुक्ति ज्ञान से ही होती है जिसको मुक्ति चाहिए वह शिव की आराधना करें। भगवान शिव ने जहर प्रसन्नता पूर्वक किया था। इसी प्रकार मनुष्य के जीवन में मुसीबतें व कठिन समय आता है। मनुष्य को इससे घबराना नहीं चाहिए तथा उसे जीवन का जहर समझ कर प्रसन्नता पूर्वक स्वीकार करना चाहिए। शास्त्र कहता है जब जीवन में दुख आए तो बस ‘ॐ नमः शिवाय’ जपो। इससे कोई भी मनुष्य पाप-संताप से बच सकता है। श्री किरीट भाई जी ने शबरी के राम प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। इस मौके पर राम, लक्ष्मण व शबरी की झांकी सजाई गई।

    इन्होंने की आरती

    अंत में नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रूपसिंह चौहान, हरीश सुरोलिया, हरीश रत्नावत, पुष्पा व्यास, प्रीति व्यास, हरीश बिंदल, अजय चौहान, गोपाल जोशी आदि ने आरती की तथा प्रसादी वितरित की गई। कथा के दौरान तुलसी परिवार, हरिहर सेवा समिति, श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट, प्रभु प्रेमी संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन विकास शैवाल ने किया। तुलसी

    15 मार्च को होगा शिव तांडव

    परिवार के सदस्य ने बताया कि कथा के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर शाम को प्रतिदिन विसर्जन किया जा रहा है। किरीट भाई जी की कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 तक होगी। 15 मार्च को शिव तांडव नृत्य विशेष प्रस्तुति होगी।

    ]]>
    Thu, 14 Mar 2024 22:36:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जैनाचार्य बंधु बेलड़ी श्री जिनचन्द्रसागर जी म.सा. का हुआ कालधर्म, अयोध्यापुरम तीर्थ में हुए अंतिम दर्शन, अंत्येष्टि में शामिल होने  देशभर से अनुयायी पहुंचे https://acntimes.com/Jainacharya-Bandhu-Beldi-Shri-Jinchandrasagar-ji-passes-away https://acntimes.com/Jainacharya-Bandhu-Beldi-Shri-Jinchandrasagar-ji-passes-away एसीएन टाइम्स @ आयोध्यापुरम तीर्थ (भावनगर) । जैनाचार्य बंधु बेलड़ी पूज्य श्री जिनचन्द्रसागर जी म.सा. का गुजरात में अयोध्यापुरम तीर्थ भावनगर में कालधर्म हो गया। जैन शासन को समर्पित 72 वर्ष के सुदीर्ध जीवन में उनका 61 वर्ष का तप आराधनापूर्ण संयम पर्याय रहा। अयोध्यापुरम तीर्थ में उनके अंतिम दर्शन और महाप्रयाण यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर से पहुँचे अनुयायियों ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

    अयोध्यापुरम तीर्थ में बंधु बेलड़ी आचार्यश्री का बुधवार मध्यरात्रि को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ा और इसी पावन तीर्थ भूमि पर उन्होंने अंतिम साँस ली। उनकी अंतिम भावना के अनुरूप उनकी अंत्येष्टि तीर्थ में गुरुवार शाम की गई।

    अहमदाबाद पालीताना हाईवे पर आचार्यश्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में ही तीर्थ का निर्माण और संचालन विगत 22 वर्षों से ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। अंतिम दर्शन के लिए उनकी पार्थिव देह को दिनभर उपाश्रय में रखा गया। सवा सौ से अधिक शिष्य-प्रशिष्य वाले आचार्यश्री को अलसुबह से लेकर शाम तक उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों का ताँता लगा रहा। उनकी पार्थिव देह को सीताबेन कांतीलाल शाह अनावल वाला परिवार एवं आचार्यश्री के संसारी परिजन ने मुखाग्नि दी।

    देशभर से अनुयायी अंतिम दर्शन को पहुंचे

    इस मौके पर रतलाम, इंदौर, मंदसौर, नीमच, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, भावनगर, राजकोट, चेन्नई सहित देश के अन्य स्थानों से अनुयायी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। यहां उपस्थित पूज्यश्री के लघु बंधु बंधु बेलड़ी आचार्य श्री हेमचंद्रसागरसूरीश्वर जी म.सा. ने पूज्यश्री के तपस्वी जीवन को अनुकरणीय बताया। आचार्य श्री प्रसन्नचन्द्रसागरसूरीश्वर जी म.सा. आचार्य श्री विरागचन्द्रसागरसूरीश्वर जी म.सा., गणि श्री पदमचन्द्रसागर जी म.सा. आदि ने श्रध्दा सुमन अर्पित किए।

    सागर समुदाय को छह में चौथी बड़ी क्षति

    आचार्यश्री के  कालधर्म की खबर से सम्पूर्ण जैन समाज में शोक की लहर है।विभिन्न जैन समुदाय गच्छाधिपति, शीर्षस्थ साधु-संत के साथ समाज की ख्यातनाम हस्तियों ने अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त करते हुए उनके कालधर्म को समग्र जिनशासन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। विगत छह माह में सागर समुदाय को यह चौथी बड़ी क्षति पहुंची है, जिससे सम्पूर्ण सागर समुदाय स्तब्ध है। पिछले दिनों समुदाय के शतायु गच्छाधिपति आचार्य श्री दौलतसागरसूरीश्वर जी म.सा. सहित अन्य दो वरिष्ठ आचार्यश्री के कालधर्म से समुदाय अभी उभरा ही नहीं था कि फिर एक बड़ा आघात सहना पड़ा है।

    जून में रतलाम आगमन की प्रतीक्षा थी

    रतलाम से श्रीसंघ के साथ पहुंचे ट्रस्टी इन्दरमल जैन ने बताया की यंहा रतलाम श्रीसंघ की और से उन्हें भावभीनी आदरांजलि अर्पित की गई। आचार्य श्री ने रतलाम सहित सम्पूर्ण मालवा में विगत 60 वर्षों में कई स्थानों पर चातुर्मास किए। उनका रतलाम में ऐतिहासिक अंतिम चातुर्मास वर्ष 2018 में करमचंद उपाश्रय हनुमान रूंडी और जयंतसेन धाम में उनकी निश्रा में उपधान तप सम्पन्न हुआ था। मई वर्ष 2022 में वे अंतिम बार रतलाम में दीक्षा प्रसंग के अवसर पर पधारे थे। यंहा से वे जून में सैलाना में दीक्षा के बाद बाजना-कुशलगढ़ होते हुए सुरत प्रस्थित हुए थे। हाल ही में 1 मार्च को उन्होंने रतलाम में युवा मुमुक्षु संयम पालरेचा को रतलाम में 12 जून को दीक्षा का मुहूर्त अयोध्यापुरम में प्रदान किया था। आचार्य श्री के रतलाम आगमन की श्रीसंघ तैयारियों में जुटा था और इसी बीच वे कालधर्म को प्राप्त हो गए।

    ]]>
    Sat, 09 Mar 2024 20:05:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म संस्कृति : मंत्रोच्चार और सनातन धर्म के जयकारे के साथ हुआ सत्यम् शिवम् सुंदरम् महारुद्राभिषेक के लिए भूमि पूजन https://acntimes.com/Bhoomi-Pujan-done-for-Satyam-Shivam-Sundaram-Maharudrabhishek https://acntimes.com/Bhoomi-Pujan-done-for-Satyam-Shivam-Sundaram-Maharudrabhishek एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सनातन धर्म के जयकारे और विश्व के कल्याण के उद्घोष के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर (8 मार्च) होने वाले सत्यम् शिवम् सुंदरम् महारुद्राभिषेक के लिए आयोजन स्थल का भूमिपूजन हुआ। मां कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में विधिवत् मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कर धर्म ध्वजा स्थापित की गई। भूमिपूजन आचार्य पं. संजय ओझा के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों ने संपन्न कराया। इस दौरान मुख्य यजमान संदीप व्यास (मालवा ऑक्सीजन) और अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष तथा ग्रुप संरक्षक प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे।

    सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा व अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक किया जाएगा। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत- महात्माओं के सान्निध्य में धर्मनिष्ठ, जागरूक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में 351 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान महारुद्राभिषेक करेंगे। पदाधिकारीद्वय के अनुसार सनातन सोशल ग्रुप द्वारा इसके लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, कैलाश झालानी, अशोक पंड्या, ओमप्रकाश सोनी, नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र सिंह बापू, धमचक मुलथानी, राजेंद्र राठौड़, सुरेंद्र जोशी (मुन्ना), पवन सोमानी, सचिव रवि पंवार, ग्रुप उपाध्यक्ष नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बाहेती (माहेश्वरी), सह कोषाध्यक्ष द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, पप्पू टंच, हितेश कामरेड, रमेश पांचाल, नरेंद्र श्रेष्ठ, सुरेश पापटवाल, आदित्य डागा, श्रेणिक जैन, महेंद्र सिंह, संजय व्यास, सुदीप पटेल, राजेश जैन, अजय शर्मा, प्रकाश माली, बाबूलाल चौधरी (मामाजी), जयंतीलाल चौधरी, कैलाश सोनी, गोपाल त्रिमूर्ति, राधावल्लभ पुरोहित, मनोज दशोत्तर, अनुज शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, अर्जुन राठौर, दीपक परसाई, विजय भट्ट, जगदीश हरारिया, दिनेश कटारिया, नीतेश शर्मा, ध्रुव सोनी, सुरेंद्रसिंह जादौन, कमल राजोरिया, राम मोठिया, प्रदीप राठी, गोलू तिवारी, चेतन सोनी, बंशीलाल चौधरी, अश्विनी शर्मा, सुभाष जोशी, मनीष सोनी, चंद्रप्रकाश मालवीय, संजीव पाठक, मयूर टंच, महेंद्र सिंह, भरत शर्मा, मातृशक्ति मंडल की राखी व्यास, सुनीता पाठक, हेमलता माहेश्वरी, मंजू जोशी आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Mon, 04 Mar 2024 14:29:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महाशिवरात्रि पर होने वाले सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक के लिए भूमिपूजन आज, धर्म ध्वजा स्थापित होगी https://acntimes.com/Bhoomipujan-for-Satyam-Shivam-Sundaram-Maharudrabhishek-to-be-held-on-Mahashivratri-today https://acntimes.com/Bhoomipujan-for-Satyam-Shivam-Sundaram-Maharudrabhishek-to-be-held-on-Mahashivratri-today महाशिवरात्रि (8 मार्च को) पर 351 यजमान एक साथ करेंगे महारुद्राभिषेक

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सान्निध्य में 8 मार्च को सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 3 मार्च को आयोजन स्थल मां कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में भूमिपूजन कर धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। महारुद्राभिषेक में आमजन विशेष रूप से 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे।

    सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया 8 मार्च महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 3 मार्च की सुबह 10.30 बजे मां कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में विधिवत् मंत्रोच्चार और जयष के साथ भूमिपूजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य यजमान संदीप व्यास (मालवा ऑक्सीजन), अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष तथा ग्रुप संरक्षक प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहेंगे।

    बता दें कि, सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सान्निध्य में धर्मनिष्ठ, जागरूक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान में 351 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक करेंगे।

    इन्होंने की आयोजन को सफल बनाने की अपील

    सनातन सोशल ग्रुप के सदस्य पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रवीण सोनी, मोहन मुरलीवाला, राजेंद्र पाटीदार, राजेश दवे, कैलाश झालानी, अशोक पंड्या, राजेश सक्सेना, सुभाष सोनी, पवन सोमानी, बद्रीलाल परिहार, सचिव रवि पंवार, ग्रुप उपाध्यक्ष नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, सह-सचिव विरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बाहेती (माहेश्वरी), सह कोषाध्यक्ष द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, गोपाल शर्मा, हितेश कामरेड, रमेश पांचाल, अशोक यादव, रामचंदर डोई, जितेंद्र ठन्ना, मुरलीधर गुर्जर, नरेंद्र श्रेष्ठ, पवन परिहार, राजेश जैन, राखी व्यास, पूजा वोहरा, सुनीता पाठक, दिव्या शर्मा, उषा दुबे, शारदा शर्मा, सीमा सुरोलिया, सपना दुबे, कौशल्या त्रिवेदी, मधु बाहेती, मंजुला माहेश्वरी, चेतना गगरानी, ललिता सोमानी, रानी पंवार, ममता सोलंकी, हेमलता माहेश्वरी, आशा पाटीदार, भावना शर्मा, रीना टांक, संगीता पाटीदार, पद्मा उपाध्याय, नीना निरंजनी, प्रीति गोयल, ज्योति सोनी, अंजू सोनी, सुनीता शर्मा, गीता शर्मा, जया सोमानी, चेतना पाटीदार, सोनू नेका, सीमा अग्रवाल, अनीता लाखोटिया, रीना पंवार आदि ने धर्मनिष्ठजनों से महारुद्राभिषेक में शामिल होने की अपील की है।

    ]]>
    Sun, 03 Mar 2024 07:45:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महाशिवरात्रि पर 351 यजमान एक साथ करेंगे सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक, 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग का कर सकेंगे दर्शन https://acntimes.com/Satyam-Shivam-Sundaram-Maharudrabhishek-on-Mahashivratri https://acntimes.com/Satyam-Shivam-Sundaram-Maharudrabhishek-on-Mahashivratri एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महाशिवरात्रि (8 मार्च) के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सान्निध्य में सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें 351 यजमान एक साथ महारुद्राभिषेक करेंगे। 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के दर्शन भी आमजन कर सकेंगे।

    आयोजन की तैयारी को लेकर सनातन सोशल ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आहुत हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने की। अध्यक्ष अनिल पुरोहित और सचिव रवि पंवार ने बताया बैठक में 8 मार्च महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक की तैयारियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सान्निध्य में धर्मनिष्ठ, जागरूक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग से एवं विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में 351 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान 8 मार्च (महाशिवरात्रि) को सुबह 11 बजे से महारुद्राभिषेक का आयोजन श्री कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में किया जाएगा। विद्वान भूदेवों के द्वारा महारुद्राभिषेक कराया जाएगा।

    इन स्थानों पर होगा पंजीयन

    अभिषेक में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुजन के रतलाम शहर में पांच अलग-अलग स्थानों पर पंजीयन किए जाएंगे। सज्जनमिल रोड स्थित श्री लाल टेंट हाउस, चांदनीचौक स्थित एपी ज्वैलर्स, पॉवर हाउस रोड स्थित डागा एंड कंपनी, डालूमोदी बाजार स्थित भारत बुक डिपो और थावरिया बाजार में जी टेलर पर श्रद्धालुजन अभिषेक के लिए पंजीयन करवा सकते हैं।

    ये उपस्थित थे बैठक में

    बैठक में संरक्षक भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रवीण सोनी, मोहन मुरलीवाला, राजेंद्र पाटीदार, राजेश दवे, कैलाश झालानी, अशोक पंड्या, राजेश सक्सेना, सुभाष सोनी, पवन सोमानी, बद्रीलाल परिहार, सचिव रवि पंवार, ग्रुप उपाध्यक्ष नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, सह-सचिव वीरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बाहेती (माहेश्वरी), सह कोषाध्यक्ष द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, गोपाल शर्मा, हितेश कामरेड, रमेश पांचाल, अशोक यादव, रामचंदर डोई, मुरलीधर गुर्जर, नरेंद्र श्रेष्ठ, पवन परिहार, राजेश जैन आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 21 Feb 2024 21:24:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गायत्री परिवार का विराट अश्वमेध यज्ञ मुम्बई में 21 फरवरी से, रतलाम से विभिन्न तीर्थों का जल, रज, समिधा भेजी जाएगी https://acntimes.com/Gayatri-Parivars-huge-Ashwamedha-Yagya-in-Mumbai-from-21st-February https://acntimes.com/Gayatri-Parivars-huge-Ashwamedha-Yagya-in-Mumbai-from-21st-February एसीएन टाइम्स @ रतलाम। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 21 से 25 फ़रवरी 2024 को माया नगरी मुंबई में विराट 1008 कुंडीय अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश से आने वाले हजारों साधकों एवं गायत्री परिजन प्रतिदिन गायत्री मंत्र की लाखों आहुतियाँ देंगे। 

    यह आयोजन सत्प्रवृत्तियों के संवर्धन, दुष्प्रवृत्तियों के उन्मूलन, लोक कल्याण, वातावरण परिष्कार तथा सामाजिक समरसता एवं सद्भाव स्थापना के मंगल उद्देश्य से किया जा रहा है। इस पाँच दिवसीय यज्ञायोजन में विभिन्न संस्कार निःशुल्क सम्पन्न किए जाएंगे। साथ ही विराट मंगल कलश यात्रा, युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जीवन प्रदर्शनी, उनके द्वारा रचित युगसाहित्य की प्रदर्शनी एवं स्टॉल, युवा सम्मेलन, नारी सम्मेलन, गौ संवर्द्धन, ग्राम प्रबंधन जैसे विभिन्न समसामयिक विषयों पर चिंतन, मंथन और मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में राजनैतिक तथा सामाजिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियां भी सम्मिलित होंगी। मुंबई के खारघर सेंट्रल पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल पर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर गायत्री परिजन में अभूतपूर्व उत्साह हैं।

    गायत्री परिवार रतलाम के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा एवं प्रांतीय युवा समन्वयक विवेक चौधरी ने बताया कि यह अद्भुत संयोग है कि भगवान श्रीराम द्वारा अयोध्या आगमन के पश्चात अश्वमेध महायज्ञ किया गया था। इसी प्रकार अयोध्या में पुनः भगवान श्रीराम के विराजित होने के बाद अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 

    रतलाम से भेजी जाएगी यह सामग्री 

    शर्मा एवं चौधरी ने बताया रतलाम का सौभाग्य है कि यहाँ से मुम्बई अश्वमेध यज्ञ में भारत के 108 तीर्थों, पवित्र नदियों, सागरों, द्वादश ज्योतिर्लिंगों, सप्तपुरियों के जल एवं रज तथा चारों धाम, शंकराचार्य पीठ की पूजन सामग्री, भस्म भभूति इत्यादि पुनीत मंगल सामग्री प्रेषित की जाएगी। रतलाम की समर्पित गायत्री परिजन एवं साधिका संगीता राठौड़ एवं परिवार द्वारा ये सामग्रियाँ विभिन्न तीर्थो से संग्रहित की गई हैं। उनके द्वारा यह सामग्रियाँ मुम्बई अश्वमेध यज्ञस्थल पर पहुँचाई जाएंगी। विभिन्न तीर्थों से संग्रहित पवित्र सामग्री के पूजन वंदन एवं विदाई सोमवार (12 फ़रवरी) को दोपहर 04 बजे संगीता राठौड़ के शास्त्री नगर मेन रोड, रतलाम (डॉ. पाठक के सामने) निवास पर होगा। कार्यक्रम में सनातन समाज एवं गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा सामग्रियों का पूजन वंदन कर मुम्बई के लिए विदाई दी जाएगी।

    ]]>
    Mon, 12 Feb 2024 15:57:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    70वें महारुद्र यज्ञ के सफल समापन के लिए सनातन धर्म महासभा और महारुद्र यज्ञ समिति ने ज्ञापित किया आभार https://acntimes.com/Person-thanked-for-cooperation-in-organizing-70th-Maharudra-Yagya https://acntimes.com/Person-thanked-for-cooperation-in-organizing-70th-Maharudra-Yagya एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्रिवेणी तट पर 70वें महारुद्र यज्ञ के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सनातन धर्म महासभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति की एक आभार बैठक अमृत सागर तालाब स्थित हनुमान बाग मंदिर परिसर में हुई। इसमें सदस्यों ने आयोजन को भविष्य में और अधिक भव्य  व व्यवस्थित रूप से करने का निर्णय लिया। आयोजन में सनातन समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा की संख्या में जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

    बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कोमलसिंह राठौर ने की। उन्होंने सनातन धर्मसभा द्वारा 70 साल से होने जा रहे आयोजन के कारण, इतिहास व पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। बैठक में सदस्यों ने आयोजन तथा सनातन धर्म सभा की गतिविधियों को लेकर सुझाव व विचार रखे। अध्यक्ष अनिल झालानी ने आयोजन सानंद व सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी के सहयोग के लिए समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। सनातन धर्मसभा को चलाने की मंशा भी व्यक्त की। भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा भी बताई। 

    ये उपस्थित रहे

    बैठक में समिति के रामचंद्र शर्मा, डॉ. राजेंद्र शर्मा, लालचंद टांक, बृजेंद्र मेहता, बंसीलाल शर्मा, गोपाल झावेरी, सूरजमल टांक, पं. दुर्गाशंकर ओझा, संजय, महिला मंडल की तारादेवी सोनी, राखी व्यास, हंसा व्यास, आशा उपाध्याय, आशा शर्मा, सत्यदीप भट्ट, हरीश सुरोलिया, दिनेश उपाध्याय, उमाकांत उपाध्याय, सतीष  भारतीय, सुरेश दवे, मनोज शर्मा, राजेन्द्र  अग्रवाल, सतीश राठौर, कपूर सोनी, राजा भैया, जगदीश माली, सुशील दलाल, महेश बाहेती आदि उपस्थित रहे। महामंत्री नवनीत सोनी ने आभार व्यक्त किया।

    ]]>
    Sun, 28 Jan 2024 22:56:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने देखा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण, बस्तियों में मिठाई भी बांटी, बोले& आज महर्षि वाल्मिकी को याद करने का दिन https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetanya-Kashyap-watched-the-live-telecast-of-Shri-Ram-Mandir-Pran-Pratistha-Mahotsav https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetanya-Kashyap-watched-the-live-telecast-of-Shri-Ram-Mandir-Pran-Pratistha-Mahotsav अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान रतलाम में हुए विभिन्न आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रतलाम में भी रामोत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हुआ। जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण देखा गया जिसे आजमन के साथ मप्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने श्री राम मंदिर पर देखा। उन्होंने सनातन धर्म महासभा द्वारा सुभाष नगर में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि- आज महर्षि वाल्मीकि जी को याद करने का दिन है। मंत्री ने ग्रामीण बस्तियों में मिठाई भी बांटी। 

    सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर पर श्री राम नवयुवक मंडल द्वारा समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी शामिल हुए। उन्होंने सभी लोगों के साथ अयोध्या से प्रसारित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का प्रसारण देखा। उसके पश्चात मंदिर में आरती की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुना गया। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। शाम को मंदिर को दीपक से रोशन किया गया, आतिशबाजी की गई। समारोह में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, श्री राम नवयुवक मंडल अध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, प्रवीण सोनी, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, कमलेश अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। 

    महर्षि वाल्मीकि के कारण भगवान श्री राम का स्वरूप देख पा रहे हैं- काश्यप

    श्री सनातन धर्म महासभा ने सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में सुभाष नगर स्थित शहर के एकमात्र महर्षि वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मंत्री काश्यप ने प्रभु श्रीराम जी, माता सीता जी, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और महर्षि वाल्मिकी जी के प्रतीक स्वरूप उपस्थित बच्चों का स्वागत अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि आज महर्षि वाल्मिकी जी को याद करने का दिन है। प्रभु श्री राम का जो स्वरूप आज हमारे सामने है, वह महर्षि वाल्मीकि जी के कारण ही हम देख व समझ पा रहे हैं। प्रभु श्री राम ने जो आदर्श स्थापित किए हैं, वह अनुकरणीय है।

    देवस्वरूपानंदजी ने बताई वाल्मिकी महिमा

    अखण्ड ज्ञान आश्रम के संत देवस्वरूपानंदजी महाराज भी शामिल हुए। उन्होंने महर्षि वाल्मिकी की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि देश में श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा का भाव निर्मित करने में वाल्मिकी जी का अहम योगदान है। इस अवसर पर सामूहिक भोज भी हुआ। इसमें सनातन धर्म महासभा के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों के साथ एक संगत-एक पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। 

    आरंभ में सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष अशोक सोनी गोविंद काकानी, राजू केलवा, भूपेन्द्र सोनी, अरविन्द सोनी, राजेश ओझा, रवि सोनी, गोपाल सोनी, विजय सोनी, डॉ. सोनी, वाल्मिकी समाज के कमल भाटी, पूर्व पार्षद मोहन वर्मा सहित क्षेत्रवासियों ने मंत्री काश्यप का स्वागत किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सुरेन्द्र सुरेका, विरेन्द्र वाफगांवकर, गोपाल काकानी, ऋषि शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सुदीप पटेल, कमल तिवारी, रमेश व्यास आदि उपस्थित रहे।

    मंत्री काश्यप ने मिठाई बांट कर साझा की खुशी

    मंत्री काश्यप द्वारा इस खास मौके पर शहर की विभिन्न बस्तियों में मिठाई का वितरण भी किया गया। इसका शुभारंभ सुभाष नगर क्षेत्र से किया। इसके पश्चात आंबेडकर नगर में पहुंचकर मिठाई के साथ खुशी साझा की। उनकी ओर से अन्य इलाकों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। इस दौरान प्रभु के आगमन को लेकर हर कोई एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देता नजर आया।

    सुभाष नगर और आंबेडकर नगर में मिठाई वितरण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, ज़िला कोषाध्यक्ष जयवन्त कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, सुदीप पटेल, सुरेंद्रसिंह भाटी, प्रहलाद राठौड़, मोहन वर्मा सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

    ]]>
    Tue, 23 Jan 2024 12:01:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मेरा रतलाम मेरी अयोध्या : 22 जनवरी की शाम होगी श्री राम के नाम, मलखंभ पर होगा रामकथा के शौर्य का प्रदर्शन, नृत्य नाटिका होगी और कारसेवक सम्मानित होंगे https://acntimes.com/My-Ratlam-my-Ayodhya-The-evening-of-22nd-January-will-be-in-the-name-of-Shri-Ram https://acntimes.com/My-Ratlam-my-Ayodhya-The-evening-of-22nd-January-will-be-in-the-name-of-Shri-Ram भाजपा के युवा नेता ज़ुबिन जैन ‘ऋषभ’ द्वारा आयोजित समारोह में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का होगा संगम

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अयोध्या धाम में श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर (22 जनवरी 2024) को यादगार बनाने के लिए रतलाम में ‘मेरा रतलाम मेरी अयोध्या’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक का संगम होगा। भक्तों को मलखंभ पर रामकथा के शौर्य का प्रदर्शन देखने को मिलेग और नृट्यनाटिका का आनंद भी ले सकेंगे। इस मौके पर कारसेवकों का सम्मान भी किया जाएगा।

    मेरा रतलाम मेरी अयोध्या कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता जुबिन जैन ‘ऋषभ’ बताया समारोह 22 जनवरी (सोमवार) को शाम 5.30 बजे शहर के महाराजा सज्जन सिंह स्टेच्यू चौराहे के पास स्थित दोबत्ती चौपाटी पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जैन के अनुसार इस अनूठे आयोजन के दौरान धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन में मप्र के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय और रतलाम-झाबुआ सांसद की सहभागिता रहेगी ।

    ये आयोजन होंगे

    • भक्तिभाव आनंद से भरी भजनों की प्रस्तुति।
    • भक्तिभावपूर्ण रामकथा नृत्य नाटिकाओं का मंचन।
    • रोमांचक रामकथा का शौर्य पराक्रम से भरा मलखंभ प्रदर्शन।
    • सांस्कृतिक एवं कला प्रस्तुतियां।
    • भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर कारसेवा करने वाले राम भक्तों का सम्मान।

    इन्होंने की आयोजन को सफल बनाने की अपील

    मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और आयोजक जुबिन जैन ने मेरा रतलाम मेरी अयोध्या कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा की संख्या भाग लेने की अपील नगरवासियों से की है। दोनों ने बताया कि यह विश्व में फैले सनातन धर्म के सभी अनुयायियों के लिए गर्व का क्षण है। 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या धाम में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। ऐसा आनंद का क्षण 500 वर्षों के बाद आया है।

    ]]>
    Sun, 21 Jan 2024 20:29:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में रामोत्सव : 'श्री राम रथयात्रा' एवं आतिशबाजी, 'हिंदू गर्जना' वाहन रैली आज, 'मेरा रतलाम मेरी आयोध्या' सहित अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम कल https://acntimes.com/Ramotsav-in-Ratlam-Shri-Ram-Rath-Yatra-Hindu-Garjana-Vehicle-Rally-Mera-Ratlam-Meri-Ayodhya-program-today https://acntimes.com/Ramotsav-in-Ratlam-Shri-Ram-Rath-Yatra-Hindu-Garjana-Vehicle-Rally-Mera-Ratlam-Meri-Ayodhya-program-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अयोध्या धाम में होने वाले श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत रतलाम शहर में भी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर श्री राम रथ यात्रा, हिंदू गर्जना वाहन रैली निकालेगी। सनातन सोशल ग्रुप शहर के चौराहों पर आतिशबाजी करेगा। मेरा रतलाम मेरी अयोध्या सहित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 22 जनवरी को होंगे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वाले दिन अयोध्या में होने वाले आयोजन के सीधे प्रसारण के साथ ही अन्य आयोजन भी होंगे।

    सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्रह्म युवा शक्ति एवं सर्व ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा रविवार को श्री राम रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में सबसे आगे हनुमान की जा रथ होगा जिसमें हनुमान जी की 14 ऊंची प्रतिमा होगी। दूसरे रथ में प्रभु श्री राम जी की लगभग 11 फीट की मूर्ति रहेगी। फिर राम दरबार और पीछे भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति होगी। रथयात्रा शाम 4 बजे राम मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होती हुई धानमंडी पहुंचेगी। यहां सप्त ऋषि द्वारा भगवान राम जी की आरती की जाएगी। इस दौरान 21 कारसेवकों का सम्मान भी किया जाएगा। दिवंगत कारसेवकों परिजन का सम्मान होगा। आयोजन को सफल बनाने की अपील ब्रह्म युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, रथयात्रा के संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित), सर्व ब्राह्मण महासभा के मार्गदर्शक शान्तिलाल शर्मा, अध्यक्ष नरेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता पाठक, मनीष उपाध्याय, नवदीप शर्मा, विनय पंड्या, लक्की तिवारी ने की है।

    आतिशबाजी होगी, 2.11 क्विंटल केसरिया पेड़ें बंटेंगे

    सनातन सोशल ग्रुप 21 जनवरी को शहर के विभिन्न चौराहों पर आतिशबाजी की जाएगी। आतिशबाजी की शुरुआत शाम 6 बजे सज्जन मिल रोड स्थित राम मंदिर से होगी। शुभारंभ मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल एवं नगर निगम अध्यक्षा मनीषा शर्मा की उपस्थिति में होगा। इसके बाद सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धान मंडी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, माणक चौक, डालूमोदी बाजार, थावरिया बाजार से राजमहल होते हुए श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर आतिशबाजी कार्यक्रम का समापन होगा।

    ग्रुप द्वारा 22 जनवरी को चांदनी चौक स्थित एपी ज्वैलर्स पर 2 क्विंटल 11 किलो केसरिया पेड़े का प्रसादी वितरण किया जाएगा। ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रवीण सोनी, मोहनलाल मुरलीवाला, कैलाश झालानी, पवन सोमानी, नरेंद्र जोशी, गुल्लू, बद्रीलाल परिहार, रवि जौहरी, विनोद राठौड़, सुरेंद्र जोशी मुन्ना, रामबाबू शर्मा, सुशील दलाल, नीलेश सोनी, देवशंकर पांडेय, राजेंद्र पाटीदार, सुरेश पापटवाल, मनीष शर्मा, अनुज शर्मा ने आतिशबाजी समारोह में शामिल होने की अपील की है। 22 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास एवं श्री हनुमान जी भक्त मंडल के संयुक्त तत्वाधान में माणक चौक स्थित मंदिर प्रांगण में महाआरती की जाएगी। महाप्रसादी भी होगी।

    प्रभारी फेरी निकला, राम नाम का जाप जारी, पूर्णाहुति कल

    श्री मेहंदी कुई बालाजी जन कल्याण न्यास के तत्वावधान श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में सवा करोड़ ‘‘श्री राम जय राम जय जय राम’’ महामंत्र का जाप 22 दिसंबर से अनवरत जारी है है। इसमें प्रतिदिन साढ़े पांच लाख से अधिक जाप हो रहे है। अब तक सवा करोड़ जाप के संकल्प को सिद्ध करते हुए पांच करोड़ से अधिक जाप पूर्ण हो गए हैं। जाप सुबह 7 से रात 11 बजे तक होते हैं। 21 जनवरी को सुबह 6 बजे फेरी निकाली गई। 22 जनवरी को सुबह नौ बजे हवन के साथ संकल्प की पूर्णाहुति होगी। इस मौके पर आरती, शृंगार दर्शन के बाद दोपहर 1 बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा।

    हिंदू गर्जना वाहन रैली निकलेगी

    भाजपा के युवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन द्वारा 21 जनवरी को शाम 4 बजे हिंदू गर्जन नाम से वाहन रैली निकाली जाएगी। माणक चौक स्थित बड़ा हनुमानजी का मंदिर से शुरू होगी। यह चांदनी चौक, तोपखाना, डालूमोदी बाजार, कॉलेज रोड, छत्रीपुल, दो बत्ती, न्यू रोड, लोकेंद्र टॉकिज, गायत्री टॉकिज, सैलाना बस स्टैंड, सज्जन मिल, अलकापुरी चौराह होते हुए राम मंदिर पर विसर्जित होगी। सभी रामभक्तों ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

    धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

    22 जनवरी को शाम 5.30 बजे महाराजा सज्जन सिंह स्टेच्यू चौराहे के पास स्थित चौपाटी पर मेरा रतलाम मेरी अयोध्या कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के युवा नेता जुबिन ऋषभ जैन द्वारा किया जा रहा है। इसमें धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा नाटक का मंचन तथा भगवान श्री राम की आरती होगी।

    ]]>
    Sun, 21 Jan 2024 10:43:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    उत्सव का उल्लास : प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर झांसी में होगी भव्य आतिशबाजी, कारसेवकों के परिवार को देंगे प्रशस्ति&पत्र https://acntimes.com/Grand-fireworks-will-be-held-in-Jhansi-on-the-occasion-of-the-consecration-ceremony-of-Lord-Shri-Ra https://acntimes.com/Grand-fireworks-will-be-held-in-Jhansi-on-the-occasion-of-the-consecration-ceremony-of-Lord-Shri-Ra एसीएन टाइम्स @ झांसी । अयोध्या में हो रहे प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर झांसी में भी उत्सव मनाया जाएगा। यहां एलवीएम मैदान में भव्य आतिशबाजी होगी। आयोजन शाम 5 बजे होगा। लोग श्री राम रथ के दर्शन भी कर सकेंगे।

    सांसद अनुराग शर्मा एवं बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सांसद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शहीद कारसेवकों के परिवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को करोड़ों हिंदुओं का सपना साकार होने जा रहा है। आज का भारत पुरातन एवं नूतन दोनों को ही आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में डॉ. पंडित विश्वनाथ शर्मा का अहम योगदान रहा है। सांसद शर्मा ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

    ]]>
    Sat, 20 Jan 2024 12:56:47 +0530 Manish Kumar Shukla
    सज रही 'बुंदेलखंड की अयोध्या' : रामलला के लिए एक लाख दीपों से जगमगाएगा ओरछा का रामराजा मंदिर, मां बेतवा की आरती और भजन भी होंगे https://acntimes.com/Orchha-Ramrajas-temple-will-be-lit-with-one-lakh-lamps-for-Ramlala https://acntimes.com/Orchha-Ramrajas-temple-will-be-lit-with-one-lakh-lamps-for-Ramlala एसीएन टाइम्स @ ओरछा । उधर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तो इधर बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध ओरछा में खास तैयारियां हो रही हैं। यहां स्थित रामराजा का मंदिर एक लाख दीपों से जगमगाएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है।

    अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर में होने जा रही है। इस दिन को खास बनाने के लिए देश और दुनिया में जोरों पर तैयारियां हो रही हैं। इसी तारतम्य में बुंदेलखंड की अयोध्या यानी ओरछा के श्री रामराजा मंदिर में भी उत्सव मनाने की तैयारी हो रही है। मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। मंदिर के बाहर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा मोहत्सव का बड़ी एलईडी पर सीधा प्रसारण होगा।

    कंचना घाट पर रोशन होंगे दीपक

    इस खास मौके पर भजन संध्या होगी जिसमें बुंदेलखंड के संगीत कलाकार प्रस्तुति देंगे। ओरछा में मां बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीपक रोशन किए जाएंगे। यहीं मैया बेतवा की आरती भी होगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्सव और भजन संध्या में विशेष रूप से शामिल होंगे। आयोजन के प्रसाद वितरित होगा। आयोजन को भव्यता देने के लिए तैयारियां अंतिम दौर मे हैं। नगर की व्यापक रूप से सफाई भी की जा रही है।

    ]]>
    Fri, 19 Jan 2024 15:24:20 +0530 Manish Kumar Shukla
    रतलाम में निकली भगवान श्रीराम की शोभयात्रा, नन्हे श्री राम ने मोहा मन, भक्तों ने लगाए जयकारे https://acntimes.com/Lord-Shri-Rams-procession-started-in-Ratlam https://acntimes.com/Lord-Shri-Rams-procession-started-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां धूमधाम से चल रही है। इसी सिलसिले में रविवार को थावरिया बाजार के पंचेश्वर महादेव पंचमुखी हनुमान धाम से प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-ढमाकों व डीजे के साथ निकाली शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम का उद्घोष किया। यात्रा से पहले कारसेवक लक्ष्मीनारायण गेहलोत का सम्मान किया गया।

    शोभायात्रा में पालकी में प्रभु श्री राम की प्रतिमा को विराजित किया गया। पालकी को भक्त उठाकर चल रहे थे। पीछे रथ में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी का रूप धारण कर क्षेत्र के युवा व युवती सवार थे। एक बालिका श्री राम भगवान का रूप धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुई जो सभी के आकर्षण का केंद्र रही। जय श्री राम, भारत माता की जयकार के पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

    शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला व युवाओं ने हिस्सा लिया। युवा अखाड़े के करतब दिखाते चल रहे थे। क्षेत्र में अनेक जगह घरों से फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नन्हे-मुन्ने जय श्री राम लिखे केसरिया ध्वज हाथों में थामे आगे-आगे चल रहे थे तो युवाओं के गले में केसरिया दुपट्टा था।

    यात्रा के पूर्व मुख्य अतिथि विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख दीपक मकवाना ने संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्र के दीपक परमार, जयदीप गुर्जर, प्रद्युम्न शर्मा, उमेश माली, लक्की कसेरा, मनोज पंवार, मुरलीधर गुर्जर, रवि सेन, कपिल रावल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    ]]>
    Sun, 14 Jan 2024 22:24:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री लीला समारोह के के दूसरे दिन श्री हनुमान लीलाओं का हुआ मंचन, भक्तिमति शबरी लीला https://acntimes.com/Shri-Hanuman-Leelas-were-staged-on-the-second-day-of-Shri-Leela-celebration https://acntimes.com/Shri-Hanuman-Leelas-were-staged-on-the-second-day-of-Shri-Leela-celebration एसीएन टाइम्स @ रतलाम : मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कालिका माता मंदिर परिसर रतलाम में श्री लीला समारोह का आयोजन हो रहा है। इसमें दूसरे दिन शुक्रवार की शाम श्री राम कथा के विशिष्ट चरित्रों पर आधारित श्री हनुमान लीला की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर समाजसेवी गोविंद काकानी, रतलाम नगर निगम उपायुक्त विकास सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

    चन्द्रमाधव बारीक के निर्देशन में श्री हनुमान लीला में भगवान हनुमान के जीवन के उपाख्यानों को 15 दृश्यों में प्रस्तुत किया गया। श्री हनुमान लीला को भक्ति की लीला के रूप में देखना चाहिए। भारतीय पौराणिक आख्यानों में सबसे बड़े भक्त के रूप में श्री हनुमान जी का वर्णन अलग-अलग संदर्भों में आता है। अपने बाल्यकाल से ही श्री हनुमानजी एक लीला की संरचना करते हैं, जिसमें वे सूर्य को निगलते हैं और देवता चिंतित हो जाते हैं। तब सभी देवता उपस्थित होकर श्री हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं और अपनी-अपनी शक्तियां श्री हनुमान जी को आशीष स्वरूप प्रदान करते हैं।

    जानिए हनुमान जी की लीला के बारे में

    श्री हनुमान जी का चरित अलग-अलग देव शक्तियों को एक ही चरित में प्रतिस्थापित करने की लीला का आख्यान है। कहा जाता है कि श्री हनुमान भगवान शिव के अवतार हैं और देवी पार्वती उनकी पूंछ हैं। जब भी श्री हनुमान जी से किसी भी तरह का दुर्व्यवहार आख्यान में आता है, जहां-जहां उनकी परीक्षा लेने और दंडित करने का किसी चरित के द्वारा प्रयत्न किया जाता है। तब देवी ही क्रोधित होकर अपने नाथ की रक्षा के लिए आगे आती हैं। पूंछ देवी और शक्ति का प्रतीक है। इन अर्थों में यह आख्यान, बहु भक्ति की अवधारणा को कितनी सहजता से प्रकट करता है। आयोजन के तृतीय दिवस शनिवार को भक्तिमति शबरी लीला की प्रस्तुति दी जाएगी।

    ]]>
    Fri, 12 Jan 2024 22:58:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दो दिवसीय गुरु सप्तमी महापर्व 16 जनवरी से मनेगा, धार्मिक अनुष्ठान सहित विभिन्न आयोजन होंगे, नवयुवक परिषद की बैठक में हुए निर्णय https://acntimes.com/Two-day-Guru-Saptami-Mahaparva-will-be-celebrated-from-January-16 https://acntimes.com/Two-day-Guru-Saptami-Mahaparva-will-be-celebrated-from-January-16 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलिकाल कल्पतरु, अभिधान राजेंद्र कोष के रचयिता श्रीमद् राजेंद्र सूरीश्वर जी महाराज की 197वीं जन्म जयंती और 117वीं स्वर्गरोहण तिथि 17 जनवरी को धूमधाम से मनाई जएगी। इस मौके पर नगर में दो दिवसीय गुरु सप्तमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे।

    यह जानकारी अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के अध्यक्ष एवं पार्षद धर्मेंद्र रांका तथा सचिव कमलेश भंडारी ने दी। पदाधिकारीद्वय ने बताया कि 17 जनवरी को लोक संत पुण्य सम्राट श्रीमद् विजयजयंत सेन सुरीश्वर जी म. सा. के पटधर गच्छाधिपति धर्म दिवाकर श्रीमद् नित्यसेन सूरीश्वर जी म. सा. एवं वर्तमान आचार्य श्रीमद जयरन सूरीश्वर जी महाराज साहब की पावन प्रेरणा से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत गौसेवा, धार्मिक, पूजन, पाठ आदि आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रमों का आयोजन अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद, महिला, तरुण, बहू एवं बालिका परिषद द्वारा किए जाएंगे।

    बैठक में बनी आयोजन की रूपरेखा

    इसकी तैयारियों को लेकर परिषद परिवार की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक गुरु सप्तमी महोत्सव के पहले दिन 16 जनवरी को सुबह 8 बजे से त्रिवेणी गौशाला में गौसेवा की जाएगी। सुबह 10 बजे नीमवाला उपाश्रय में सामूहिक सामायिक एवं गुरुदेव के मंत्र का जाप होगा। दूसरे दिन 17 जनवरी को गुरु सप्तमी को सुबह 9 बजे नीमवाला उपाश्रय में श्री राजेंद्रसूरि अष्टप्रकारी पूजन होगा। इसके पश्चात भव्य चल समारोह (वरघोड़ा) नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगा और लक्कड़पीठा में समापन होगा। इसके बाद सभी समाजजन जयंतसेन धाम जाएंगे जहां गुरुदेव की आरती और स्वामी वात्सल्य होगा। रात में 108 दीपक से गुरुदेव की आरती नीमवाला उपाश्रय में उतारी जाएगी।

    196 वर्ष पूर्व राजस्थान के भरतपुर में हुआ था जन्म

    पार्षद रांका ने बताया कि गुरुदेव का जन्म 196 वर्ष पूर्व राजस्थान के भरतपुर में हुआ था। पूज्य गुरुदेव कि समाधि स्थल मोहनखेड़ा में है जहां गुरु सप्तमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। गुरुदेव का रतलाम से भी गहरा संबंध रहा है। उन्होंने रतलाम के नीमवाला उपाश्रय पर पांच चातुर्मास किए थे। इस दौरान उन्होंने श्री अभिधान राजेंद्रकोष का अधिकतर लेखन भी किया था। यहीं यह ग्रंथ प्रकाशित भी हुआ था।

    ]]>
    Wed, 10 Jan 2024 22:39:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    70वां महारुद्र यज्ञ : विश्व कल्याण की भावना के साथ दी जा रही महारुद्र यज्ञ में आहुतियां,  रथ यात्रा बुधवार को https://acntimes.com/Rath-Yatra-under-the-70th-Maharudra-Yagya-on-10th-January https://acntimes.com/Rath-Yatra-under-the-70th-Maharudra-Yagya-on-10th-January महिलाओं ने नृत्य करते हुए की यज्ञ नारायण की परिक्रमा और आरती की, भजन भी हुए

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्रिवेणी के पावन तट पर श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र के समिति द्वारा 70वां महारुद्र यज्ञ जारी है। विश्व कल्याण की भावना से मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जा रही हैं। मंगलवार को यज्ञ नारायण की महिला मंडलों ने आरती की शुरुआत की। भक्ति भावना में भाव विभोर महिलाओं ने नृत्य करते हुए यज्ञ नारायण की परिक्रमा की। 11 दिवसीय उत्सव के तहत 10 जनवरी को रथ यात्रा निकाली जाएगी।

    त्रिवेणी के पावन तट पर सुबह 11 बजे शुरू होने वाले यज्ञ की शाम को 5 बजे आरती हो रही है। यज्ञ महोत्सव में श्रद्धालुजन धार्मिक भक्ति भावना के साथ शामिल हो रहे हैं। पंडित दुर्गाशंकर ओझा के आचार्यत्व में संजय ओझा, मनीष परसाई, तरुण द्विवेदी, राजेश उपाध्याय, जीवन पाठक, भानु प्रकाश शर्मा, योगेश्वर शास्त्री, गोपाल शर्मा, मनीष ओझा, अवधनरेश दुबे, कन्हैयालाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, भूपतिप्रसाद चौबे,  मनीष पाठक, अशोक दुबे, मनोज दुबे, घनश्याम व्यास ने मंत्रोच्चार किया। मुख्य यजमान मोहनलाल रुक्मणि देवी शर्मा दंपति ने मंगलवार को आठवें लघु रुद्र की आहुतियां दी। 

    महिला मंडलों ने आरती उतारी

    समाजसेवी आशा उपाध्याय के साथ मारवाड़ी महिला मंडल, वैभव श्री महिला मंडल, भोला भजन मंडल, महालक्ष्मी श्रीश्रीमाली ब्राह्मण समाज महिला मंडल की 30 से अधिक महिलाओं ने विशेष रूप से आरती की। इस दौरान पंडित रामचंद्र शर्मा, नवनीत सोनी, राजा राठौड़, उमाकांत उपाध्याय, दिनेश दवे, सतीश भारतीय, राजू हाकी, पूनमचंद पाटीदार, सतीश राठौर, बृजेंद्र नंदन मेहता, सत्यनारायण पालीवाल, सूरजमल टांक, प्रेम नारायण सोनी, दिनेश उपाध्याय,  ताराबेन सोनी, राखी व्यास,  अशोक देवड़ा, नारायण राठौर, सहित सैकड़ों धर्मालुजन मौजूद रहे। भाव विभोर महिलाओं ने नृत्य करते हुए परिक्रमा कर पुण्य लाभ लिया। पंडित गोपाल शर्मा भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी।

    बुधवार को निकलेगी रथ यात्रा

    10 जनवरी को दोपहर 3 बजे रथ यात्रा निकलेगी। 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे गंगाजल यात्रा निकलेगी। 12 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे 70वें महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शहर की धर्म प्राण जनता से महारुद्र यज्ञ महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।

    ]]>
    Tue, 09 Jan 2024 22:49:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    500 वर्षों में अनेकों योद्धाओं के प्राणों की आहुति के बाद बन सका श्री राम जन्म भूमि पर आलौकिक मंदिर& गोविंद काकानी https://acntimes.com/Construction-of-Shri-Ram-temple-became-possible-after-the-sacrifice-of-hundreds-of-people-Govind-Kakani https://acntimes.com/Construction-of-Shri-Ram-temple-became-possible-after-the-sacrifice-of-hundreds-of-people-Govind-Kakani रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में अक्षत कलश यात्रा के दौरान कार सेवक ने कहा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 500 वर्षों से अनगिनत बार अनेक योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर राम जन्म भूमि के लिए अपना जीवन बलिदान किया। इस बलिदान के कारण ही आज श्री राम जन्म भूमि पर विश्व प्रसिद्ध अलौकिक मंदिर बन गया है।

    उक्त विचार  कार सेवक गोविंद काकानी ने रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी में अक्षत कलश यात्रा के दौरान  व्यक्ति किए। काकानी ने कहा कि जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता था, वहां उस चुनौती को स्वीकार करते हुए कार सेवकों ने अपना पराक्रम दिखाते हुए अपमानित ढांचे को ध्वस्त करते हुए राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रशस्त किया। आज भव्य मंदिर लोकार्पण के लिए तैयार है। हम सभी को अब  प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

    कलश यात्रा की शुरुआत में रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी के अध्यक्ष अतुल शर्मा, सचिव ओम रोहिल्ला, द्वारा  कारसेवक गोविंद काकानी का पुष्पा माला से स्वागत किया गया। धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने पर सम्मानित भी किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने अक्षत कलश यात्रा का  पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सुमधुर गीत ‘सभी करो  कार सेवा, वक्त की पुकार है…’, मेरी झोपड़ी  के…’, ‘राम जी की सेना चली…’ गाए और भगवान श्री राम के जयकारे लगाए। यात्रा में कलश धारण कर मातृशक्ति शामिल हुईं।

    इन्होंने धारण किया कलश, घर-घर हुई पूजा-अर्चना

    इनमें अनुसूईया भाटी, साधना  माहेश्वरी, साधना मांदलिया, नीलू मालवीय, चंद्रलेखा मोड़, अनामिका आचार्य, मेधा सरवटे, जय शर्मा, रंजना सिंह, जया शर्मा, प्रियंका मांदलिया, नेहा मोड़, आशा जोशी, रीना बलदेवा आदि ने रिद्ध-रिद्धि कॉलोनी के प्रत्येक घर में अयोध्या से लाए गए अक्षत वितरित किए। परिवारों ने कलश की पूजा अर्चन एवं आरती उतारी और रामलला और मंदिर के दर्शन करने का संकल्प लिया। इस दौरान उत्साह और जोश से भरपूर नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ कॉलोनी निवासी महेश माहेश्वरी, डी. पी. मालवीय,  सुमित मोड़, प्रशांत सरवटे, इंद्रसेन सिंह, विजय सिरसाट, अजीत सिंह राठौड़, महेंद्र मांदलिया, जितेंद्र आचार्य सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 08 Jan 2024 10:04:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव रतलाम में भी भव्य स्वरूप में मनेगा, तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली भाजपा पदाधिकारियों की बैठक https://acntimes.com/Shri-Ram-Pran-Pratistha-Mahotsav-will-also-be-celebrated-in-a-grand-manner-in-Ratlam https://acntimes.com/Shri-Ram-Pran-Pratistha-Mahotsav-will-also-be-celebrated-in-a-grand-manner-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री राम धाम अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम रतलाम में भी नजर आएगी। यहां भी महोत्सव को भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली।

    प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेकर प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को रतलाम में भी भव्य स्वरूप में मनाने की बात कही। उन्होंने समय पूर्व इससे जुड़ी समस्त तैयारियों को मूर्तरूप देने को कहा। इसे लेकर रतलामवासियों में भी उल्लास छाया हुआ है।

    बैठक में कैबिनेट मंत्री काश्यप के साथ विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, सुबेंद्र गुर्जर, एमआईसी सदस्य अनीता कटारा और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

    ]]>
    Sun, 07 Jan 2024 10:13:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को श्री राम धाम अयोध्या का अपूर्व अनादिक आमंत्रण https://acntimes.com/Unique-eternal-invitation-to-Shri-Ram-Dham-Ayodhya-to-Cabinet-Minister-Chetanya-Kashyap https://acntimes.com/Unique-eternal-invitation-to-Shri-Ram-Dham-Ayodhya-to-Cabinet-Minister-Chetanya-Kashyap अयोध्या में 22 जनवरी को होगा प्रभु श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री राम धाम अयोध्या का अपूर्व अनादिक आमंत्रण सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया गया। अयोध्या से आए आमंत्रण को मंत्री काश्यप को देने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिलासं घचालक सुरेंद्र सुरेका, नगर संघचालक राजेश पटेल, विहिप जिला मंत्री गौरव शर्मा एवं बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास पहुंचे थे।

    अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। अयोध्या में होने वाले उक्त आयोजन के लिए देशभर से चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है। उनमें रतलाम से मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री काश्यप भी शामिल हैं। काश्यप द्वारा अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर के लिए एक करोड़ रुपए की समर्पण निधि परिवार की ओर से दी गई है।

    ]]>
    Sun, 07 Jan 2024 06:55:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आओ आयोध्या चलें : गली&मोहल्लों में निकल रही अक्षत कलश की शोभायात्रा, रामलला की अगवानी के लिए घर&घर पहुंच रहा 22 जनवरी का निमंत्रण https://acntimes.com/Taking-out-a-procession-of-Akshat-Kalash-and-inviting-people-to-come-to-Ayodhya https://acntimes.com/Taking-out-a-procession-of-Akshat-Kalash-and-inviting-people-to-come-to-Ayodhya - नगर के छोटे-बड़े सभी मंदिरों में हो रही महाआरती

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अयोध्या में भगवान श्रीराम के विराजमान होने की तारीख तय हो चुकी है। 22 जनवरी 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसका साक्षी बनने के लिए अक्षत कलश के माध्यम से घर-घर निमंत्रण दिया जा रहा है। अयोध्या से आए अक्षत कलश की हिंदू समाजजन विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं। गली-मोहल्लों में शोभायात्रा निकलने के साथ ही मेरी बस्ती मेरी अयोध्या का उद्घोष भी हो रहा है। 

    रविवार को अक्षत कलश नगर के मोहन टॉकीज, भंडारी गली, शास्त्री नगर, मालीकुंआ, दीनदयाल नगर आदि विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा। यहां क्षेत्रवासियों ने ढोल-धमाकों के साथ पूजा-अर्चन की। क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़ कर कलश पूजन व शोभायात्रा में हिस्सा लिया। जयदीप गुर्जर ने बताया कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अक्षत कलश का सामूहिक पूजन किया जा रहा है।

    समाज में 22 जनवरी को रामलला के विराजमान होने की खुशी है। इस दिन घर-घर दिवाली मनाई जाएगी। घरों में माताएं व बहनें रंगोली बनाकर व दीप रोशन कर प्रभु श्रीराम का स्वागत करेंगी। चूंकि हम सभी का अयोध्या जाना संभव नहीं है, इसलिए हमने "मेरी बस्ती-मेरी अयोध्या" का नारा दिया है। इस दिन हम घरों में साज-सज्जा, मंदिरों में भजन-कीर्तन, भंडारे आदि करते हुए इस दिन को विशेष बना सकते हैं।

    ये मौजूद रहे

    अक्षत कलश की शोभायात्रा में क्षेत्र के दीपक परमार, प्रद्युम्न शर्मा, मनीष रावल, गौरव शर्मा, अनिल रौतेला, रामचंद्र डोई, रवि सेन, मनोज पंवार, उमेश माली, लक्की कसेरा, आशु टांक, कैलाशबाई धभाई, टम्मूबाई माली, लक्ष्मी माहेश्वरी, अंजू सोलंकी आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Sun, 31 Dec 2023 23:18:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    11 दिवसीय 70वां महारुद्र यज्ञ 2 जनवरी से, उत्तम स्वामी की उपस्थित में होगा अग्नि प्रवेश, 3 को शंकराचार्य श्री निश्चलानंद जी सरस्वती भी आएंगे https://acntimes.com/11-day-70th-Maharudra-Yagya-in-Ratlam-from-January-2 https://acntimes.com/11-day-70th-Maharudra-Yagya-in-Ratlam-from-January-2 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्थानीय त्रिवेणी तट पर होने वाला महारुद्र यज्ञ 70वें वर्ष में प्रवेश करने वाला है। 11 दिन तक चलने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान 2 जनवरी को शुरू होगा जिसकी पूर्णाहुति 12 जनवरी को होगी। पहले दिन अग्निप्रवेश उत्तम स्वामी जी की उपस्थित में होगा। आयोजन को शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती जी का सान्निध्य भी मिलेगा। वे यहां 3 जनवरी को धर्मसभा को संबोधित करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

    महारारुद्र यज्ञ की तैयारियों को लेकर चर्चा और समीक्षा को लेकर सनातन धर्म सभा रतलाम की बैठक त्रिवेणी तट स्थित चमत्कारी श्री हनुमान मंदिर सभागृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता सनातन धर्म समाज के अध्यक्ष अनिल झालानी ने की। इसमें वक्ताओं के ओजस्वी विचारों के साथ ही इस वर्ष महारुद्र यज्ञ को जोश-खरोश और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने आयोजन की तैयारी को लेकर सुझाव भी दिए। आयोजन से संबंधित कमेटियों का गठन भी किया गया।

    महारुद्र यज्ञ से पूर्व होगा श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक

    महारूद्र से पूर्व 1 जनवरी को सुबह 9.00 बजे बागड़ों का वास रतलाम स्थित अगरजी के मंदिर में स्थापित श्री चैमुखा महादेव का अभिषेक होगा। यहां सनातन समाज के सभी श्रद्धालु उपस्थित होकर अभिषेक के पुण्य लाभ ले सकेंगे। महारुद्र यज्ञ 2 जनवरी को सुबह 10.00 बजे त्रिवेणी तट पर ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी जी (श्री ईश्वर आनंद जी ब्रह्मचारी) की पस्थित में होगा। वे उद्बोधन के पश्चात ध्वजारोहण करेंगे। जानकारी के अनुसार आयोजन में शामिल होने के लिए उत्तम स्वामी जी 2 जनवरी को शुकताल में आयोजित कथा को विश्राम देकर इंदौर तक वायु मार्ग से और उसके बाद सड़क मार्ग से रतलाम पहुंचेंगे। महारुद्र यज्ञ के मुख्य यजमान मोहन शर्मा (मंशी) व उनका परिवार होगा। पूर्णाहुति 12 जनवरी को होगी।

    शंकराचार्य जी 3 जनवरी को आएंगे रतलाम

    11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ में श्री आदि शंकराचार्य के 145वें पद शिष्य श्री जगतगुरु शंकराचार्य श्री निश्चलानंद जी सरस्वती का भी सान्निध्य मिलेगा। शंकराचार्य सनातन समाज की सर्वोच्च चार पीठों में से एक जगन्नाथ पुरी (उड़ीसा) स्थित श्री गोवर्धन पीठ पर 31 वर्ष से आसीन हैं। वे आशीर्वचन देने 3 जनवरी को सुबह 7.00 बजे रतलाम आएंगे। दोपहर 3.00 बजे उन्हें भव्य अगवानी कर शोभायात्रा के रूप त्रिवेणी तट लाया जाएगा। यहां वे धर्मसभा को संबोधित करेंगे। 4 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे सड़क मार्ग से नागदा और वहां से ट्रेन द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शंकराचार्य जी रतलाम प्रवास के दौरान सैलाना रोड स्थित दयाल वाटिका में विराजेंगे। यहां श्रद्धालु उनके दर्शन लाभ ले सकेंगे।

    ये उपस्थित रहे बैठक में

    बैठक में कोमलसिंह राठौर, कन्हैयालाल मौर्य, रामचंद्र शर्मा, यज्ञाचार्य पं. दुर्गाशंकरजी, पं. संजय दवे, डॉ. राजेंद्र शर्मा, नवनीत सोनी, रमेश व्यास, राजेश दवे, गोपाल जवेरी, बंसीलाल शर्मा, हंसा व्यास, मुन्नालाल शर्मा, बृजेंद्र मेहता, सूरजमल टांक, आशा उपाध्याय, बद्रीलाल परिहार, दिनेश उपाध्याय, सत्यदीप भट्ट, नीलेश सोनी, योगेश सोनी, जगदीश परिहार, चेतन शर्मा, राजा राठौर साहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

    ]]>
    Sun, 31 Dec 2023 01:37:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने विरूपाक्ष महादेव मंदिर और कंवलका माता मंदिर का किया भ्रमण, विकास को लेकर की चर्चा https://acntimes.com/Collector-Bhaskar-Lakshakar-visited-Virupaksha-Mahadev-Temple-and-Kanvalka-Mata-Temple https://acntimes.com/Collector-Bhaskar-Lakshakar-visited-Virupaksha-Mahadev-Temple-and-Kanvalka-Mata-Temple एसीएन टाइम्स @ रतलाम कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने मंगलवार को जिले के धार्मिक स्थल विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक तथा कंवलका माता मंदिर सतरुण्डा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों मंदिरों के विकास के संबंध में निवासियों और  पुजारियों से चर्चा की। उन्होंने अभी तक हुई कार्यवाही की जानकारी भी ली।

    कलेक्टर लाक्षाकार ने मंदिर समिति के सदस्यों से चर्चा कर शीघ्र बैठक आयोजित करने करने की बात कही। उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों का अवलोकन कर जिला पुरातत्व, पर्यटन विभाग द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य, राजस्व विभाग का अमला, जिला पर्यटन से संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 20 Dec 2023 00:27:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति : विधायक चेतन्य काश्यप ने मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पहुंचे, अन्नकूट महोत्सव में दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-participated-in-Annakoot-organized-at-Mehandikui-Balaji-Temple https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-participated-in-Annakoot-organized-at-Mehandikui-Balaji-Temple एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में आंवला नवमी को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में विधायक चेतन्य काश्यप शामिल हुए। उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन-वंदन कर प्रसाद ग्रहण किया।

    मंदिर पर आयोजित अन्नकूट में हज़ारों की संख्या में शहरवासियों ने भी प्रसादी का लाभ लिया। इस अवसर पर मनोहर पोरवाल, न्यास के अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, सचिव संजय दलाल, दीपक पटेल, पुष्पेन्द्र खण्डेलवाल, पुनित भारद्वाज, मनीष शर्मा, गोपाल सैनी, दीपक सिसौदिया, जयपाल चौहान, नरेन्द्र देवड़ा, मंदिर के पुजारी हितेश पंडित, हार्दिक शर्मा सहित ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 21 Nov 2023 21:27:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    छठ पूजा महापर्व : भगवान भास्कर को अर्घ्य देने रतलाम के झाली तालाब पर उमड़े श्रद्धालु, ढोल की थाप पर गूंजे छठ माता के गीत https://acntimes.com/Chhath-Puja-festival-concludes-with-offering-Arghya-to-the-rising-sun https://acntimes.com/Chhath-Puja-festival-concludes-with-offering-Arghya-to-the-rising-sun एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चार दिवसीय छठ महापूजा का महापर्व सोमवार सुबह पूरा हो गया। श्रद्धालुओं ने शहर के झाली तालाब पर पहुंच कर उदीयमान भगवान भास्कर (सूर्य) को अर्घ्य दिया। इस दौरान ढोल की थाप पर छठ माता के गीत भी गाए गए।

    सूर्य और छठ माता की पूजा का महापर्व 17 नवंबर को शुरू हो गया था। इसके साथ ही रतलाम में निवासरत उत्तर भारतीय और बिहार मूल के परिवारों द्वारा छठ पूजा का सिलसिला भी शुरू हो गया था। चार दिनी पर्व के दौरान नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य ऊषा अर्घ्य होता है। सूर्योपासना के इस लोकपर्व के तहत कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि (रविवार) की शाम श्रद्धालुओं द्वारा अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर संध्या अर्घ्य की क्रिया संपन्न की और छठी माता की पूजा की।

    सोमवार को समापन के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तड़के से ही श्रद्दालु झाली तालाब पहुंच गए थे। यहां ढोल की थाप पर महिलाओं ने छठी माता के गीत गाए और सूर्य को अर्घ्य दिया। इस नजारे को फोटो जर्नलिस्ट राकेश पोरवाल ने अपने कैमरे में कैद किया।

    महाभारत काल में शुरू हुई थी पूजा

    बताया जाता है कि छठ पूजा की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी। सबसे पहले सूर्यपुत्र कर्ण ने सूर्य की पूजा करके इस महापर्व की शुरुआत की गई थी। तब से कर्ण के भक्त चार दिवसीय महापर्व मनाते हैं और सूर्य तथा छठी माता की पूजा-अर्चना एवं वृत करते हैं। उत्तर भारतीय और बिहार व आसपास के लोगों के लिए यह बड़ा पर्व है।

    छठ पूजा के नियम

    छठ महापर्व का व्रत करने वालों को बिस्तर पर सोना वर्जित माना जाता है। उन्हें छठ महापर्व के चारों दिन जमीन पर चटाई बिछाकर सोने का प्रावधान बताया गया है। पूजा के समय बहुत आत्मसंयम रखना होता है। इन चार दिनों में खुद को नकारामक बातों से दूर रखने की बात कही गई है।

     

    ]]>
    Mon, 20 Nov 2023 08:52:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दशहरा मिलन : नेपाली समाज भारतीय हिंदू सनातन बहुसंख्यक समाज का अभिन्न अंग है& एडवोकेट देवराज सिंह https://acntimes.com/Nepali-community-of-Ratlam-celebrated-Dussehra-meeting-ceremony https://acntimes.com/Nepali-community-of-Ratlam-celebrated-Dussehra-meeting-ceremony नेपाली संस्कृति परिषद ने बरबड़ हनुमान मंदिर स्थित राम भवन में किया आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नेपाली समाज एक बहादुर कौम है। हमारे प्रथम फील्ड मार्शल मानिक शाह ने एक शब्द गोरखाओं के बारे में कहा था। उन्होंने कहा था कि मौत से जो नहीं डरता वह या तो झूठ बोल रहा है या फिर वह गोरख है। इतनी बहादुर कौम नेपाली है जो भारतीय हिंदी सनातन बहुसंख्यक समाज का अभिन्न अंग है।

    यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सामाजिक समरसता संयोजक एडवोकेट देवराज सिंह ने कही। वे नेपाली संस्कृति परिषद जिला रतलाम द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह में बोल रहे थे। मिलन समारोह बड़बड़ हनुमान मंदिर परिसर स्थित राम भवन में हुआ। एडवोकेट देवराज सिंह ने कहा कि रतलाम में नेपाली समाज की संख्या 400 है। अच्छी बात यह है कि समाज द्वारा सभी तीज-त्यौहार हिंदू सनातन धर्म के मनाए जाते हैं। यदि आप लोगों को यहां पर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो समूर्ण हिंदू समाज आपके साथ खड़ा है। आप लोगों के प्रमुख त्योहार जिसे आप लोग बड़ा दशे बोलते हैं, मनाने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। मुझे यह देखकर भारी प्रसन्नता है कि मैं आज इस दशहरा मिलन समारोह में शामिल हो सका। आपकी परंपरा को देखा और अभिभूत हुआ। दशहरे पर बुजुर्ग का आशीर्वाद लेने की आपकी यह परंपरा अनुकरणीय है।

    रोजगार करने नहीं, देने वाले बनें

    आने वाली पीढ़ी भी उसी परंपरा का पालन करे। आपकी परंपराएं महान हैं। हिंदू होने के नाते आप लोग कई मामलों में भोले भाले भी हैं। इस कारण लोग धर्म परिवर्तन करवा कर अपनी संख्या बढ़ाने का प्रयास भी करते हैं। आप लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होकर रोजगार देने वाला बनना चाहिए ना कि रोजगार करने वाला।

    एकजुट रहने का किया आह्वान

    कार्यक्रम में रतलाम जिला नेपाली संस्कृति परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ ने भी संबोधित किया। उन्होंने समाज की उत्तरोत्तर उन्नति के लिए सब से एकजुट रहने का आवाहन किया। बता दें कि नेपाली समाज द्वारा सामूहिक तौर पर बुजुर्ग से माता दुर्गा का लाल टीका लगवाता है और नौ दिन पूर्व बोए गए जवारे का प्रसाद ग्रहण करता है। इसके चलते समाज के लोगों ने पशुपति श्रेष्ठ एवं रुक्मणी श्रेष्ठ के हाथों दशहरे का टीका लगवाकर जवारा ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सुमन थापा, ललित जंगशाही, दिनेश विश्वकर्मा, ज्योति गुरुंग, गायत्री सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

    ]]>
    Fri, 27 Oct 2023 16:26:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नवरात्रि के सातवें दिन मां पद्मावती के दरबार में बालिकाओं ने किया गरबा रास, अंबर परिवार के दौलत जाट और पारस सकलेचा ने पूजा अर्चना https://acntimes.com/On-the-seventh-day-of-Navratri-girls-performed-Garba-in-the-court-of-Mother-Padmavati https://acntimes.com/On-the-seventh-day-of-Navratri-girls-performed-Garba-in-the-court-of-Mother-Padmavati एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जवाहरनगर में चार बत्ती चौराह स्थित पद्मावती माता मंदिर प्रांगण नवरात्रि महोत्सव के सातवें दिन आरती में मुख्य अतिथि अंबर परिवार के दौलत जाट, पारस सकलेचा, धन्ना उस्ताद, अभिषेक जाट मदन सोनी, दिनेश राठौर और सत्यनारायण व्यास रहे।

    अतिथियों का स्वागत मां पद्मावती गरबा समिति अध्यक्ष बंटी मरमट, रतलाम प्रेस क्लब उपाध्यक्ष पत्रकार सुजीत उपाध्याय, जितेंद्रसिंह सोलंकी, भारत नागावत, ईश्वर बाबा, राजेश सोलंकी एवं महिला समिति की सदस्यों ने किया। अतिथियों ने माता की आरती उतारी। बाद में बालिकाओं ने गरबा रास कर मां की आराधना की। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी गण मौजूद रहे।

    ]]>
    Sun, 22 Oct 2023 15:27:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम बंगाली समाज इस वर्ष श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव की स्वर्ण जयंती मनाएगा, 20 अक्टूबर को देवी बोधन व कल्पारंभ से होगी अनुष्ठान की शुरुआत https://acntimes.com/Shri-Sarvajanik-Durga-Puja-Festival-of-Bengali-Society-from-20th-October https://acntimes.com/Shri-Sarvajanik-Durga-Puja-Festival-of-Bengali-Society-from-20th-October एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम का बंगाली समाज इस वर्ष श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव की 50वीं जयंती मनाएगा। इस मौके पर होने वाले अनुष्ठानों की शुरुआत 20 अक्टूबर को देवी बोधन एवं कल्पारंभ के साथ होगी। षष्ठी से विजयादशमी तक विभिन्न आयोजन होंगे।

    रतलाम में बंगाली समाज के स्थायी निवासी परिवार मात्र 15-20 ही हैं लेकिन अस्थायी बंगालियों एवं माँ दुर्गा के आराधकों की संख्या अच्छी खासी है। समाजजन पूरे उत्साह और उमंग के साथ अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी से विजया दशमी तक श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव मनाते हैं। रतलाम में इसकी शुरुआत 1974 में हुई थी। इस वर्ष महोत्सव का 50वां वर्ष (स्वर्ण जयंती) है। इसकी सारी तैयारी हो चुकी है। 

    5 दशक से जारी है परंपरा

    रतलाम में बंगाली समाज द्वारा दुर्गा पूजा की परंपरा 5 दशक से जारी है। प्रारंभ में कालिका माता मंदिर प्रांगण में महोत्सव की शुरुआत हुई थी। इसके बाद मोंटेसरी स्कूल प्रांगण और अब श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम जवाहर नगर में अनुष्ठान होते हैं। इस दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी समाज के सदस्यों ने पूजा निर्बाध जारी रखी। बंगाल से आए मूर्तिकार महिषासुर मर्दिनी माँ दुर्गा एवं उनके परिवार की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण किय जाता। इसमें शक्तिस्वरूपा माँ दुर्गा, समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी, ज्ञान की देवी माँ सरस्वती, सदबुद्धि के देवता श्री गणेश तथा सार्थक शौर्य के प्रतीक श्री कार्तिकेय की प्रतिमा का निर्माण कर पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा कर्मकांड के लिए पुरोहित बाहर से ही आते हैं।

    नवरात्रि और पांच दिवसीय दुर्गा पूजा में अंतर

    नवरात्रि में प्रतिपदा से नौ दिन तक पूजा अर्चना और अनुष्ठान होते हैं। वहीं बंगाली समाज का दुर्गा पूजा महोत्सव षष्ठी के दिन माता को आमंत्रण, अधिवास एवं घट स्थापना के साथ शुरू होता है। ऐसा माना जाता है कि कैलाशवासिनी देवी माँ दुर्गा ससुराल से अपने मायके पांच दिवसीय प्रवास के लिए पधारी हैं। इसलिए उनके आगमन एवं प्रस्थान के समय समाज की महिलाएं विशेष रूप से आराधना करती हैं। इसमें शंख ध्वनि, ढाक और ढोल की गूंज के साथ "बोलो-बोलो दुर्गा माई की जय" का उद्घोष होता है। पांचों दिन सुबह-शाम आरती, पूजा और पुष्पांजलि का क्रम चलता है। अष्टमी की संधि पूजा, विजयादशमी पर दर्पण विसर्जन और सिंदूर खेला विशेष आकर्षण होता है। 

    बंगाल में श्रद्धा, समर्पण और गौरव का है मामला

    बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव बंगालियों की श्रद्धा व समर्पण के साथ गौरव का विषय है। हर बंगाली व्यक्ति का प्रयास रहता है कि वह जहाँ भी रहे वहाँ उसकी ईष्ट देवी माँ दुर्गा की आराधना और उपासना का अवसर अवश्य मिले। दैवीय शक्ति माँ दुर्गा की आसुरी शक्ति महिषासुर पर विजय के रूप में यह पूजा सनातन संस्कृति में अच्छाई की बुराई पर जीत का संदेश देती है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए की गई अकाल देवी बोधन भी इस पूजा का विशेष महत्व दर्शाती है। 

    ]]>
    Thu, 19 Oct 2023 02:22:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चुनरी कलश यात्रा में नजर आए मां दुर्गा के नौ रूप, 1000 महिलाओं ने सिरोधार्य किए मंगल कलश, पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत https://acntimes.com/Chunari-Kalash-Yatra-started-in-Ratlam-1000-women-participated https://acntimes.com/Chunari-Kalash-Yatra-started-in-Ratlam-1000-women-participated सभी की सुख समृद्धि की मनोकामना से जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार ने नवरात्रि के दूसरे दिन किया धार्मिक अनुष्ठान

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रत्नपुरी सोमवार को उस समय माता के जयकारों से गूंज उठी जब जवाहर व्यायामशाला अंबर परिवार के तत्वावधान में चुनरी कलश यात्रा निकली। सभी की सुख समृद्धि की मनोकामना के साथ नवरात्रि के दूसरे दिन किए गए इस अनुष्ठान में 1000 महिलाएं मंगल कलश सिरोधार्य कर शामिल हुईं। चुनरी कलश यात्रा में मां दुर्गा के नौ रूप भी नजर आए। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

    धर्म संस्कृति की सनातन संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर दौलत पहलवान के नेतृत्व में जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार ने यह आयोजन किया। चुनरी कलश यात्रा काटजू नगर स्थित श्रमशिविर (जवाहर व्यायामशाला) से शुरू हुई। यात्रा सैलाना बस स्टैंड, चेतक ब्रिज, राम मंदिर चौराहा,  अलकापुरी चौराहा होत हुए अलकापुरी स्थित चामुंडा माता मंदिर पर समाप्त हुई। यहां माँ चामुंडा माता की आरती की गई। दौलत पहलवान सर्वप्रथम नौ रूपों में शामिल हुईं कन्याओं की  आरती करवाई।

    सभी की सुख समृद्धि आयोजन का उद्देश्य

    अम्बर ग्रुप के मयंक जाट ने बताया कि शहर की धर्म प्राण जनता को धर्म लाभ देने एवं सभी की सुख समृद्धि की मनोकामना से अंबर ग्रुप द्वारा चुनरी कलश यात्रा आयोजित की गई। इसमें शहर की 1000 महिलाएं शामिल हुईं।

    अम्बर परिवार ने ज्ञापित किया आभार

    चुनरी कलश यात्रा को सफल बनाने के लिये जवाहर व्यायामशाला एवं अम्बर परिवार के सुरेश जाट, सन्तोष जाट, सूरज जाट, वैभव जाट, अम्बर जाट, अभिषेक जाट, मयंक जाट, गौरव जाट, अमन जाट आदि ने रतलाम शहर की धर्मप्रेमी जनता के प्रति आभार ज्ञापित किया।

    ]]>
    Tue, 17 Oct 2023 01:48:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के विश्व प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में 15 अक्टूबर को होगा 1008 कन्याओं का पूजन, गर्भग्रह में होगी चांदी के कार्य की शुरुआत https://acntimes.com/1008-girls-will-be-worshiped-at-Mahalakshmi-temple-on-15th-October https://acntimes.com/1008-girls-will-be-worshiped-at-Mahalakshmi-temple-on-15th-October एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व प्रसिद्ध माणक चौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर नवरात्रि की प्रतिपदा 15 अक्टूबर को 1008 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही गर्भ ग्रह में चांदी के कार्य की शुरुआत भी होगी। कन्या पूजन के बाद मंदिर परिसर में कन्या भोज होगा।

    महालक्ष्मी मंदिर रत्नपुरी माणकचौक जनकल्याण समिति के तत्वावधान चांदी का कार्य किया जा रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन दोपहर 12 बजे आरती के बाद 200-200 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम एक साथ यजमान की ओर से किया जाएगा। शनिवार शाम तक महालक्ष्मी मंदिर में 1100 कन्याओं के नाम दर्ज हो चुके हैं। समिति सदस्यों की ओर से नाम दर्ज कराने वाली कन्याओं के परिजन को मोबाइल पर कॉल कर समय नियत कर आंमत्रित किया जा रहा है।

    रोज सुबह होगा हवन

    नवरात्रि के दौरान महालक्ष्मी मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक हवन का आयोजन होगा। जिसमें यजमान आहुतियां प्रदान कर धर्म लाभ लेंगे। कन्या पूजन के साथ ही मां लक्ष्मी के गर्भ गृह में चांदी कार्य की शुरुवात जन सहयोग से कर दी जाएगी। यह कार्य आगे भी जन सहयोग से समिति के माध्यम से सतत चलेगा।

    ]]>
    Sat, 14 Oct 2023 22:12:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एक सेवानिवृत्ति ऐसी भी : प्रो. वी. के. जैन ने वरिष्ठ प्राध्यापक पद से अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर कराया 101 आराधकों का एकासना https://acntimes.com/a-retirement-like-this https://acntimes.com/a-retirement-like-this एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आपने सेवा कार्य से सेवानिवृत्ति के कई आयोजन देखे होंगे लेकिन आज एक अनूठा आयोजन रतलाम त्रि-स्तुतिक श्री संघ में देखा गया। अवसर था श्री संघ के सुश्रावक एवं परिषद् के पूर्व सचिव  वी. के. जैन के शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलाम से वरिष्ठ प्राध्यापक के पद से सेवानिवृत्ति का। प्रो. वी. के. जैन ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर संघ में सामूहिक एकासने करवाने का भाव व्यक्त किया। इसके चलते रतलाम के नीमवाला उपाश्रय पर 101 आराधकों ने देव वंदन सह एकासाने की आराधना की।

    ट्रस्ट मंडल व परिषद् ने प्रो. जैन के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की मंगल कामना के साथ उनके शुभ भावों की अनुमोदना की। इस अवसर पर संघ और परिषद् के निर्मल कटारिया, सतीश खेड़ावाला,  डॉ. निर्मल मेहता, उपेन्द्र कोठारी, सुरेन्द्र गंग, प्रवीण संघवी, पंकज राठौर, अभय सकलेचा, विनय सुराणा, धर्मेन्द्र रांका, कमलेश भंडारी, अभय बरबोटा, नरेन्द्र छाजेड़, नरेन्द्र घोचा, पंकज खेड़ावाला, विकास गादिया, संजय कोठारी, अर्पित आंचलिया, मुकेश  जैन, संदेश खेड़ावाला, सतीश चोरड़िया, आनंद जैन, भूपेश कटारिया, सरोज कांसवा, ममता भंडारी, रीता मेहता, मधु जैन, मधु गांग एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थी। संचालन ट्रस्ट मंडल के उपाध्यक्ष सतीश खेड़ावला ने किया।

    ]]>
    Mon, 09 Oct 2023 23:18:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्रीमद् भागवत कथा : भगवान चेतन्य काश्यप जी पर सदैव कृपा बनाए रखें, ये धर्म के काम करते रहें& सुश्री जया किशोरी जी https://acntimes.com/May-Lord-Chetanya-Kashyap-always-bless-you-Jaya-Kishori-ji https://acntimes.com/May-Lord-Chetanya-Kashyap-always-bless-you-Jaya-Kishori-ji - चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य समापन

    - सातवें दिन की कथा से पहले आरती में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

    -विधायक काश्यप ने की विरुपाक्ष महादेव मंदिर का 33 लाख रुपए से भव्य द्वार बनाने की घोषणा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का रविवार को सुप्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी जी ने सबको राम-राम कहकर भव्य समापन किया। उन्होंने कहा कि चेतन्य काश्यप परिवार ने भव्य आयोजन किया है। भगवान इन पर सदैव कृपा बनाए रखें और ये धर्म के काम करते रहें। अंतिम दिवस की कथा की शुभारंभ आरती में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए। विधायक चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर अपने फाउंडेशन से बिलपांक के प्रसिद्ध श्री विरुपाक्ष मंदिर के प्रवेश मार्ग पर 33 लाख रुपए से भव्य द्वारा बनाने की घोषणा की।

    सुश्री जया किशोरी जी ने भागवत कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान ने सीख दी है कि स्वार्थ वाला प्रेम, भक्ति, मित्रता ज्यादा समय तब नहीं टिकती। सबसे ऊपर कुछ है तो वह सिर्फ निःस्वार्थ प्रेम है। सच्चे भक्त को सिर्फ भगवान पर भरोसा होता है। भगवान अपनी हर लीला में यही सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में आपकी संगत और सलाहकार बहुत मायने रखते हैं। पांच पांडव भगवान श्री कृष्ण की सलाह से सत्य के मार्ग पर चलकर बचे रहे, जबकि 100 कौरव, मामा शकुनि की सलाह मानकर खत्म हो गए। आप अपनी जिंदगी को शकुनी मामाओं से दूर रखें। दुनिया में सबसे कीमती चीज है समय, यदि आप उसे बर्बाद करेंगे तो एक दिन वह आपको बर्बाद कर देगा। कर्म का हिसाब भगवान भी चुका कर गए है। श्रीमद् भागवत कथा की यह सीख सबको याद रखनी चाहिए।

    अतीत और भविष्य को जोड़ने का काम किया- केंद्रीय मंत्री गोयल

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भागवत कथा का रसपान कर रहा जनमानस ही भारत की ताकत है। जया किशोरीजी हमारे अतीत और भविष्य को जोड़ने का काम कर रही हैं। हमारी माता-बहनों की ताकत से देश आगे बढ़ रहा है। दुनिया की कोई ताकत अब हमे रोक नहीं पाएगी। गोयल ने विधायक चेतन्य काश्यप को इस भव्य आयोजन के लिए साधुवाद दिया। वडोदरा विधायक केयूरभाई ने फाउंडेशन एवं विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन करते हुए कहा कि जया किशोरीजी भागवत सप्ताह के माध्यम से धर्म, संस्कृति को संजोने का काम कर रही हैं।

    चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का करता है तो मस्तक ऊंचा और छाती चौड़ी हो जाती है- पांडेय

    भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन धर्म की ध्वजा लेकर जब काम करता है तब हमारा मस्तक ऊंचा होता है, हमारी छाती चौड़ी होती है। इसी कड़ी में विरूपाक्ष महादेव मंदिर के द्वार का निर्माण चेतन्य काश्यप द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान सांसद, विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम सांसद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

    देश को मोदी तो रतलाम को काश्यप की जरूरत- देवस्वरूपानंदजी

    अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी श्री देव स्वरूपानंद जी महाराज ने कहा कि यह भागवत कथा का कुंभ है। रतलाम में चेतन्य काश्यप धर्म प्रेमी हैं। भगवान यदि किसी को पैसावान बनाए तो इतना उदारवान भी बनाए कि वह धर्म और समाज के लिए खर्च कर सके। वे सभी धर्म के लिए कार्य करते हैं, यह रतलाम के लिए गर्व की बात है। रतलाम में बीते दस वर्षों में जो विकास देखा है, वह अद्भुत है। देश के लिए यदि नरेंद्र मोदी की जरूरत है तो रतलाम के लिए चेतन्य काश्यप की जरूरत है।

    समावेशी सोच के साथ सर्व समाज के आयोजन परिवार का सौभाग्य- विधायक काश्यप

    फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि जया किशोरी जी ने सात दिन तक जो धर्म गंगा यहां बहाई है, उससे निश्चित रूप से रतलाम में एक इतिहास बना है। कथा के आरंभ में निकली कलश यात्रा ने भी इतिहास रच दिया। समावेशी सोच के साथ सर्व समाज के आयोजन करना मेरा व परिवार का सौभाग्य है। काश्यप ने बिलपांक स्थित विरूपाक्ष मंदिर के प्रवेश मार्ग पर अपने फाउंडेशन से भव्य द्वार निर्माण की घोषणा करते हुए मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डाला। विधायक काश्यप ने कहा कि दस वर्ष पूर्व आपने मुझे जनप्रतिनिधि बनाया। उसके बाद रतलाम के विकास की गति को बहुत तेज रखा है और इसे आगे भी जारी रखेंगे। हमें भौतिकता, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता को साथ लेकर चलना है। सनातन संस्कृति हमारी हिंदू संस्कृति को सदैव पल्लवित करती रहेगी। उन्होंने कथा आयोजन में सहयोगियों एवं शहरवासियों का आभार जताया।

    आरती और पूजन के पश्चात हुई महाप्रसादी 

    कथा के आरंभ में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप, सिद्धार्थ काश्यप, पूर्वी काश्यप एवं श्रवण काश्यप ने श्रीमद् भागवत जी का पूजन किया। इसके बाद समिति सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा आरती की।

    भागवत कथा के समापन पर यज्ञ हुआ, जिसमें काश्यप ने सपरिवार आहुतियां दी। पूर्णाहुत पश्चात श्रीमद् भागवत जी का पूजन कर उन्हें विदा किया। तत्पश्चात विप्रभोज कराया गया। मिनी महाकुंभ के रूप में आयोजित इस विराट आयोजन के समापन में महाप्रसादी भी हुई। इसका असंख्य श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।

    विभिन्न संस्थाओं ने किया स्वागत-अभिनन्दन

    कथा के आरंभ में आयोजन समिति सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा सुश्री जयाकिशोरी जी एवं विधायक चेतन्य काश्यप का स्वगत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र समाज, माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, मारवाड़ी स्वर्णकार समाज, जनशक्ति संस्था, यादव समाज, गुजराती समाज एवं स्कूल ट्रस्ट, रतलाम प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन, न्यू सुपर क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन, जवाहर व्यायाम शाला परिवार, मैजिक ऐसोसिएशन, सनातन धर्म महासभा, पुजारी संघ, भांभी समाज, कैलाश मानसरोवर समिति एवं रतलाम प्रेस क्लब सदस्यगण उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 09 Oct 2023 09:11:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का 6ठा दिन : श्रीराम मर्यादा में रहना और श्रीकृष्ण मर्यादा रखने का तरीका सिखाते हैं& सुश्री जया किशोरीजी https://acntimes.com/Ratlam-6th-day-of-Shrimad-Bhagwat-Katha-Gyan-Yagya https://acntimes.com/Ratlam-6th-day-of-Shrimad-Bhagwat-Katha-Gyan-Yagya श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह से खुश और गोपी विरह प्रसंग में भाव विह्वल हुआ पंडाल

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन शनिवार को कथावाचक सुश्री जया किशोरीजी ने प्रभु की रासलीला के बाद श्रीकृष्ण-गोपी विरह का उद्धव संवाद सुनाकर भाव विह्वल कर दिया। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के सजीव चित्रण से पूरा पंडाल झूम उठा। कंस वध के प्रसंग में श्रीकृष्ण का जयकारा गूंज उठा। कथा की पूर्णाहुति रविवार को होगी। श्रीकृष्ण अनन्य विवाह, सुदामा चरित्र, महाभारत की कथा, राजा परीक्षित अंतिम उपदेश आदि श्रवण कराया जाएगा।

    सुश्री जया किशोरी जी ने कथा के दौरान भगवान की लीलाओं, परंपराओं एवं संस्कृति का सम्मान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने भगवान, रीति-रिवाजों की इज्जत नहीं करेंगे, तब तक किसी और से उम्मीद नहीं कर सकते। जीवन में बड़ा बदलाव लाने के जरूरी नहीं कि आपको हिंसा करना पड़े, बिना हिंसा के भी आप बदलाव ला सकते हैं। बस आप भगवान की लीलाओं का मजाक बनाने के कार्यों का हिस्सा बनना बंद कर दीजिए। ऐसी चीजें स्वतः होना बंद हो जाएगी।

    सुश्री जया किशोरीजी ने कहा कि श्रीराम आपको मर्यादा में रहना सिखाते है और श्रीकृष्ण मर्यादा में रखते कैसे है इसकी सीख देते है। भगवान की लीलाओं को संसार की दृष्टि से नहीं भगवत दृष्टि से देखे। भगवान की हर लीला के पीछे जगत का कल्याण होता है और हमारी हर लीला के पीछे स्वयं के कल्याण का कारण होता है। हमे इतना भी नहीं गिरना है कि जब तकलीफ रहे तो भगवान को याद करें और अच्छे समय में इन्ही का मजाक बनाए। किसी को नीचा कर स्वयं को ऊपर बढ़ाने से मिलने वाली सफलता ज्यादा समय तक नहीं रहती।

    विधायक चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में पहली बार हो रहा अद्भुत आयोजन- संत श्री नर्मदानंद जी

    आरंभ में राष्ट्रीय संत श्री नर्मदानंद बापजी ने कहा कि रतलाम की धरा पर एक अनूठा संगम और ज्ञान भक्ति की पराकाष्ठा का आज सभी रसास्वादन कर रहे हैं। रतलाम की धरा पर विधायक चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में ऐसा अद्भुत कार्य पहली बार हो रहा है। वे जिस प्रकार से यह कार्य कर रहे हैं, उसी प्रकार आगामी समय में हमें इन्हें आगे बढ़ाना है। बापजी ने इस मौके पर विधायक काश्यप को शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। कथा के आरंभ में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप, सिद्धार्थ काश्यप, पूर्वी काश्यप एवं श्रवण काश्यप ने श्रीमद भागवत जी का पूजन किया। इसके बाद समिति सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा आरती की गई। अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, महापौर प्रहलाद पटेल, मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी खुर्शीद अनवर उपस्थित रहे।

    विभिन्न संस्थाओं ने किया स्वागत और अभिनन्दन

    कथा के आरंभ में विभिन्न संस्थाओं द्वारा सुश्री जयाकिशोरी जी एवं विधायक चेतन्य काश्यप का स्वगत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्री जांगड़ा पोरवाल समाज, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, जैन विद्या विकास समिति जैन स्कूल, आदिवासी समाज, रतलाम जिला अभिभाषक संघ, रोटरी क्लब, पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिंधु सेना, अ. भा. कोली समाज, पांचाल समाज, संपूर्ण माली समाज, विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल, प्रतिभा सम्मान समारोह समिति, सज्जन क्षत्रिय समाज राजपूत बोर्डिंग, जैन विद्या निकेतन स्कूल, सूरजमल जैन मंडल, सांई सेवा सुंदर कांड मंडल, त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज, राजपुरोहित मंडल, भोजन व्यवस्था समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 07 Oct 2023 22:45:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्रीमद् भागवत कथा : आप राजनीति करते हैं, तो श्री कृष्ण&सी करें, वह अच्छी है, कृष्ण ने धर्म को जिता दिया& जया किशोरी जी https://acntimes.com/Shrimad-Bhagwat-Katha-It-is-good-if-we-do-politics-of-Shri-Krishna-Jaya-Kishori-ji https://acntimes.com/Shrimad-Bhagwat-Katha-It-is-good-if-we-do-politics-of-Shri-Krishna-Jaya-Kishori-ji एसीएन टाइम्स @ रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को कथावाचक सुश्री जया किशोरी जी ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग जीवंत श्रवण करवाया। शिव बारात और विवाह के अन्य प्रसंगों में श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे। पूरा परिसर प्रभु की जय-जयकार से गूंज उठा। प्रभु के विवाह का दृश्य अद्भुत रहा। गाजे-बाजे के साथ भगवान शंकर की बारात आई और माता पार्वती से विवाह संपन्न हुआ। इससे पूर्व माता अनुसूईया, वराह अवतार के प्रसंगों ने भावविह्वल कर दिया।

    कथा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म प्रचार-प्रसार प्रमुख मध्य भारत प्रांत पार्थ सारथी की उपस्थिति में श्रीमद् भागवत जी का पूजन के साथ हुआ। इसके बाद सुश्री जया किशोरी जी ने कहा कि जीवन में कुछ बातों का असर समझाने से नहीं, करके दिखाने में होता है। इसलिए आप राजनीति करते हैं, तो श्री कृष्ण-सी करें, वह अच्छी है। श्री कृष्ण ने धर्म को जिता दिया। वे अपनी हर लीला में सीख देते हैं। रामायण को उठाएं, तो भी उसमें सब कुछ मिलेगा। भगवान ने अपनी लीलाओं से जिंदगी कैसे जीना है, यह सीख दी है। आप शास्त्र ले आएं तो कुछ सीखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक ज्ञान श्रीमद् भागवत गीता

    किशोरीजी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक ज्ञान श्रीमद् भागवत गीता है। भगवान ने अर्जुन से कभी कुछ छोड़ने को नहीं कहा, बल्कि जो मिला है, उसे अपने पर हावी न होने देने की बात कही। आपके कारण यदि किसी एक व्यक्ति का जीवन थोड़ा अच्छा हो जाए, तो समझ लेना कि आपने इंसान बनने का कर्तव्य पूरा कर लिया। बच्चों को जीवन में आगे रहना नहीं, अपितु अच्छा इंसान बनना सिखाएं, जिससे वह अपने आप आगे हो जाएगा। कथा की द्वितीय संध्या में समापन से पूर्व शिव पार्वती विवाह प्रसंग का मंचन किया गया। इसके बाद महाआरती हुई।

    आदर्श विधायक के रूप में कार्य कर रहे चेतन्य काश्यप- पार्थ सारथी

    आरंभ में पार्थ सारथी ने कहा कि जया किशोरीजी आज देशभर में सनातन धर्म की ध्वजा फहरा रही हैं। वे इस तरह का समाज जागरण और प्रेरणा देने का काम लगातार करती रहें। विधायक चेतन्य काश्यप भी आदर्श विधायक के रूप में स्थापित हैं। वे खेल, धार्मिक, सामाजिक आयोजनों से नित-नए आदर्श स्थापित कर रहे हैं। काश्यप ने सैकड़ों बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने का प्रशंसनीय कार्य किया है। ऐसे विधायक को पाकर हम धन्य हैं।

    विभिन्न संस्थाओं ने किया अभिनंदन

    कथा के आरंभ में जया किशोरी जी एवं फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप, सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप ने श्रीमद् भागवत जी का पूजन किया। शहरवासियों की ओर से श्री बरबड़ हनुमान मंदिर ट्रस्ट, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन (जीतो) रतलाम चैप्टर, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रीसंघ नीम चौक, लायंस क्लब समस्त ग्रुप, श्री राजपूत समाज, श्री मारवाड़ी सेन समाज, भाजपा आंबेडकर मंडल ने जया किशोरी जी का अभिनंदन किया। इस दौरान समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 03 Oct 2023 23:59:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सुश्री जया किशोरी जी ने श्रीमद् भागवत कथा को बताया कलयुग में कल्याण का माध्यम, विधायक चेतन्य काश्यप बोले& धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति की ताकत हैं https://acntimes.com/Shrimad-Bhagwat-Katha-of-Chetanya-Kashyap-Foundation-started-in-Ratlam https://acntimes.com/Shrimad-Bhagwat-Katha-of-Chetanya-Kashyap-Foundation-started-in-Ratlam चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ  के पहले ही दिन भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य शुभारंभ सोमवार को हो गया। कथावाचन करते हुए सुश्री जया किशोरी जी ने युवाओं से श्रीमद् भागवत कथा सुनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कलयुग में यही कल्याण का माध्यम है। कथा आयोजक फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने धार्मिक आयोजनों को सनातन सांस्कृतिक की ताकत निरूपित किया। वहीं महापौर प्रहलाद पटेल सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करने तथा वृहद आयोजन कर ज्ञान गंगा बहाने के लिए काश्यप परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

    श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ करते हुए प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी जी ने कहा कि भगवान की सीखें जिंदगी को तार सकती हैं। भगवान जानने की नहीं, मानने की चीज हैं। युवाओं को अधिक से अधिक कथा श्रवण करना चाहिए, क्योंकि इससे धर्म, ज्ञान और आध्यात्म सभी एक साथ हो जाते हैं। पढ़ना है, तो हमारे शास्त्र पढ़िए। शास्त्र में पूजा पाठ नहीं, जिंदगी जीना सिखाया गया है। आज के युवाओं के लिए आध्यात्म ज्यादा जरूरी है, क्योंकि कॉम्पीटिशन बहुत हो गया है। कलयुग में यदि कोई कल्याण कर सकता है, तो वह श्रीमद् भागवत कथा ही है।

    बच्चों को बचपन से आध्यात्म की सीख देनी चाहिए- जया किशोरी जी

    कथा के पहले दिन जया किशोरी जी ने कहा कि हर व्यक्ति अर्जुन है। उसके दिमाग में रोज एक महाभारत का युद्ध हो रहा है और वह अपने कृष्ण को ढूंढ रहा है। लेकिन कृष्ण को ढूंढने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह गीता जी के रूप में आपके घर में बैठे हैं, विडंबना है कि हम उन्हें खोलते नहीं हैं। बच्चों को बचपन से आध्यात्म की सीख दी जानी चाहिए। मोबाइल से बच्चों को भगवान की कथाएं सुनाएं, क्योंकि इसमें कहानी, मनोरंजन, सीख और धर्म सब कुछ है। दुख-सुख जिंदगी में लगे रहते है। लेकिन दुख में सुखी रहने लग जाओं, तो समझ लेना की भक्त बन गए हो।

    धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन से सनातन संस्कृति को ताकत मिलती है- चेतन्य काश्यप

    फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कथा के आरंभ में स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि रतलाम के लिए आज सौभाग्य का दिन है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों को करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इनसे संस्कारों का रोपण होता है। ऐसे आयोजन से सनातन संस्कृति को ताकत मिलती है। हिंदू और सनातन संस्कृति समावेशी हैं, ये हर धर्म को साथ लेकर चलती है। जया किशोरीजी अप्रैल में जब ग्राम कनेरी आईं थी, तब उनसे रतलाम में कथा का आग्रह किया था। उस समय उन्होंने सहर्ष स्वीकृति देकर काश्यप परिवार को अनुग्रहित किया। काश्यप ने कहा कि जया किशोरीजी ने ऐसी शैली विकसित की है, जिससे आम आदमी सहज उनसे जुड़ जाता है। कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा में रतलाम की करीब 12 हजार महिला शक्ति ने सहभागिता कर उनके परिवार को अनुग्रहित किया है। इसके लिए उन्होंने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया।

    सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करते आ रहे विधायक काश्यप- महापौर पटेल

    महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक काश्यप सनातन धर्म की ज्ञान गंगा बहाने के साथ इसकी जड़ों को सदैव मजबूत करते आ रहे हैं। वे सर्व धर्म का कार्य करते है। पुराणा में लिखा है कि जो भागवत कराता है, उसके परिवार के साथ जो लोग सुनने आते हैं, उनके परिवार का भी उद्धार होता है। पटेल ने वृहद आयोजन के लिए काश्यप परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

    श्रीमद् भागवत जी का पूजन कर किया शुभारंभ

    आंबेडकर ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप एवं नीता काश्यप ने श्रीमद् भागवत जी का पूजन कर किया। इससे पूर्व काश्यप द्वारा शोभा यात्रा के रूप में श्रीमद् भागवत जी मंच पर लाईं गईं। कथा के आरंभ में आयोजक परिवार से चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप, सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप, आयोजन समिति सदस्य कन्हैयालाल मौर्य, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, प्रेम उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास, विशेष आमंत्रित महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित कालिका माता सेवा मंडल, श्री त्रिस्तुतिक जैनश्री संघ ट्रस्ट, श्री गीता मंदिर ट्रस्ट, चिंतामण गणेश मंदिर समिति पैलेस रोड, जांगिड़ ब्राहम्ण समाज, जन चेतना परिषद् (मूक बधिर स्कूल) आदि संस्थाओं द्वारा सुश्री जया किशोरीजी का स्वागत किया गया। समापन संध्या में रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, बजरंग पुरोहित आदि ने महाआरती की। संचालन विकास शैवाल ने किया।

    ]]>
    Tue, 03 Oct 2023 01:10:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के इतिहास में पहली बार निकली इतनी भव्य और विराट कलश यात्रा, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की श्रीमद् भागवत कथा से पहले निकली यात्रा पर ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा https://acntimes.com/For-the-first-time-in-the-history-of-Ratlam-such-a-grand-and-huge-Kalash-Yatra-took-place https://acntimes.com/For-the-first-time-in-the-history-of-Ratlam-such-a-grand-and-huge-Kalash-Yatra-took-place हजारों माता-बहनें सिर पर कलश लेकर हुई शामिल

    एसीएन टाइम्ट @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी जी के मुखारविंद से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पूर्व रतलाम के इतिहास में पहली बार भव्य एवं विराट कलश यात्रा निकली। हजारों माता-बहनें कलश सिरोधार्य कर शामिल हुईं। कलश यात्रा पर पहली बार ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।

    यात्रा का शुभारंभ जैन स्कूल से फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कलश पूजा कर किया। इसके बाद काश्यप ने सिर पर श्रीमद् भागवत जी को धारण कर समिति सदस्य मोहनलाल भट्ट को प्रदान की। वे सपत्नीक श्रीमद् भागवत जी एवं कलश के साथ रथ में सवार हुए। इसके बाद काश्यप ने बाजना बस स्टैंड से भगवा ध्वज दिखाकर कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

    इन स्थानों से होकर निकली कलश यात्रा

    कलश यात्रा जैन स्कूल, बाजना बस स्टैंड से आरंभ होकर चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल होकर बीमा अस्पताल के पास से होते हुए आंबेडकर ग्राउंड कथा स्थल पर पहुंची।

    कलश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह मंचों से विभिन्न धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा में आगे-आगे गजराज, ऊंट एवं अश्वारोही धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे। इसके पीछे ढोल वाहिनी, बैंड, डीजे सहित रथ में सवार होकर राधा-कृष्ण जी के प्रतीक भी शामिल हुए। कलश यात्रा के पूरे मार्ग में ड्रोन द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे शहरवासियों में कौतूहल बना रहा।

    जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

    मार्ग में यात्रा का फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, गुजरात के भावनगर विधायक जीतूभाई वाघानी, वडोदरा विधायक केयूर भाई, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, आयोजन समिति सदस्य कन्हैयालाल मौर्य, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास और सिद्धार्थ काश्यप सहित असंख्य लोगों ने स्वागत किया। यात्रा से शहर का वातावरण धर्ममय हो गया।

    ]]>
    Mon, 02 Oct 2023 23:07:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन : जया किशोरीजी की श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा सोमवार से, कलश यात्रा निकलेगी, विधायक काश्यप ने लिया तैयारी का जायजा https://acntimes.com/Srimad-Bhagwat-Gyan-Yagya-Katha-of-Jaya-Kishoriji-in-Ratlam-from-Monday https://acntimes.com/Srimad-Bhagwat-Gyan-Yagya-Katha-of-Jaya-Kishoriji-in-Ratlam-from-Monday एसीएन टाइम्स @ रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरीजी के मुखारविंद से 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन होगा। कथा से पूर्व सोमवार दोपहर 12.30 बजे जैन स्कूल, बाजना बस स्टैंड से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर आंबेडकर ग्राउंड कथा स्थल तक पहुंचेगी। 

    फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि कलश यात्रा जैन स्कूल बाजना बस स्टैंड चौराहा से शुरू होगी। यहां से चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल होकर बीमा अस्पताल के पास से होकर आंबेडकर ग्राउंड स्थित कथा स्थल पर पहुंचेगी। यात्रा में हजारों माताएं-बहनें सिर पर कलश लेकर चलेंगी। यात्रा के कथा स्थल पहुंचने के बाद यहां कथा आरंभ होगी। कथा के दौरान रोज विभिन्न धार्मिक उत्सव होंगे।

    कलश यात्रा में गजराज, ऊंट, अश्व होंगे शामिल

    कलश यात्रा संयोजक गोविंद काकानी ने बताया कि कलश यात्रा में गजराज, ऊंट एवं अश्व पर ध्वज वाहक चलेंगे। इसके बाद 11 सदस्यीय ढोल वाहिनी, 11 सदस्यीय भगवा ध्वज वाहिनी एवं रथ भागवतजी सवार रहेंगे। यात्रा में असंख्य कलशधारी महिलाओं के साथ पुष्प वर्षा वाहन, बैंड, डीजे वाहन, राधा-कृष्ण आदि शामिल रहेंगे। विधायक काश्यप एवं आयोजन समिति ने कलश यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

    ये उपस्थित रहेंगे धार्मिक आयोजन में

    विधायक काश्यप ने बताया कि कथा शुभारंभ अवसर पर सांसद गुमानसिंह डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के कन्हैयालाल मौर्य, मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास, विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने शहर के धर्मालुजन से कथा में अधिक से अधिक उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

    विधायक काश्यप ने कथा की तैयारियों का जायजा लिया

    आंबेडकर ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इसका विधायक चेतन्य काश्यप ने जायजा लिया। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य भी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sun, 01 Oct 2023 22:40:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जया किशोरीजी की श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व नगर में निकलेगी कलश यात्रा, विधायक चेतन्य काश्यप ने ली तैयारियों को लेकर बैठक https://acntimes.com/Kalash-Yatra-will-be-held-in-the-city-before-Jaya-Kishorijis-Shrimad-Bhagwat-Katha https://acntimes.com/Kalash-Yatra-will-be-held-in-the-city-before-Jaya-Kishorijis-Shrimad-Bhagwat-Katha एसीएन टाइम्स @ रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरीजी के मुखारविंद से 2 से 8 अक्टूबर तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकलेगी। फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप एवं यात्रा संयोजक गोविंद काकानी की उपस्थिति में इसके स्वरूप को लेकर बैठक हुई। इसमें मोहनलाल भट्ट, मनोहर पोरवाल एवं निर्मल लुनिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कथा से पूर्व 2 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के स्वरूप के संबंध में चर्चा की। कलश यात्रा बाजना बस स्टैंड चौराहा, जैन स्कूल से दोपहर 12:30 बजे निकलेगी। इसमें हजारों माताएं-बहनें सिर पर कलश लेकर चलेंगी। कलश यात्रा चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल होकर बीमा अस्पताल के पास से आंबेडकर ग्राउंड स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक उत्सव होंगे।

    ये मौजूद रहे बैठक में

    बैठक में मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, विनोद यादव, नंदकिशोर पंवार, राकेश परमार के साथ महिला समिति की राखी व्यास, ताराबेन सोनी, देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी, जया सोमानी, सोना शर्मा, पूजा बोहरा, अनीता कटारा, अनीता पाहूजा, अनीता कटारिया, दिव्या शर्मा, रेखा गौतम, पूजा शर्मा, ललिता पंवार, चेतना पाटीदार, समता गोयल, सविता मेहता, भारती राहोरी, अंजू सोनी, आयुषी सांकला आदि उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होंगी।

    ]]>
    Tue, 26 Sep 2023 22:10:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री नित्य चिंताहरण गणपति की आरती में शामिल हुए विधायक चेतन्य काश्यप, समाजसेवियों का हुआ स्मान, कचौरी व कस्टड वाले दूध का प्रसाद बांटा https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-participated-in-the-aarti-of-Shri-Nitya-Chintaharan-Ganpati https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-participated-in-the-aarti-of-Shri-Nitya-Chintaharan-Ganpati एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव के तहत पैलेस रोड स्थित श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर में आरती की गई। अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप रहे। इस मौके पर समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

    मंदिर समिति द्वारा आरती में उपस्थित विधायक चेतन्य काश्यप सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। सम्मानित होने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, राम-लक्ष्मण सिंह पतलासी, गोपाल शर्मा, समाजसेवी राजेश कसेरा, अनिल मुंजाल आदि शामिल हैं। सम्मान सचिन सिंह देवड़ा, अमित सिंह देवड़ा, रत्ना पाल, मुकेश त्रिवेदी, अशोक मेहता, भुवनेश सिंह राठौड़, देवेन्द्र राठौर, रवि भदौरिया, ऋषभ जैन, श्रेय मोदी आदि आदि ने किया।

    इस मौके पर भगवान श्री को कचौरी एवं कस्टड वाले दूध का भोग लगाया गया। कचौरी के प्रसाद के लाभार्थी राहुल कसेरा एवं दूध कस्टड के अनिल मुंजाल रहे। मंदिर समिति ने इसक लिए दोनों का आभार ज्ञापित किया।

    ]]>
    Sat, 23 Sep 2023 11:31:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में जया किशोरी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा 2 से 8 अक्टूबर तक, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा आयोजन https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-Foundation-will-present-Shrimad-Bhagwat-Katha-from-the-mouth-of-Jaya-Kishori-Ji https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-Foundation-will-present-Shrimad-Bhagwat-Katha-from-the-mouth-of-Jaya-Kishori-Ji हजारों माताओं-बहनों की मौजूदगी में निकलेगी भव्य कलश यात्रा, अन्य धार्मिक आयोजन होंगे, समिति गठित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा धर्मस्व नगरी रतलाम में धर्म गंगा प्रवाहित होने जा रही है। प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा होगी। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि कथा 2 से 8 अक्टूबर तक आंबेडकर मैदान पर होगी।

    आयोजन के संबंध में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजन समिति का गठन किया गया। काश्यप ने बताया कि कथा के शुभारंभ अवसर पर बाजना बस स्टैंड चौराहा जैन स्कूल से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें हजारों की संख्या में माता-बहनें सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी। कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आंबेडकर मैदान पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित होंगी।

    इनके मार्गदर्शन में होंगे आयोजन

    विधायक ने बताया कलश यात्रा के संयोजक गोविंद काकानी होंगे। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक उत्सव होंगे। आयोजन समिति में कन्हैयालाल मौर्य, मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, बजरंग पुरोहित, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास रहेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होंगी। 

    अप्रैल में ली थी अनुमति

    आपको बता दें कि, जया किशोरी जी से विधायक काश्यप ने इस वर्ष अप्रैल में कनेरी में आयोजित कथा के दौरान भेंट की थी। तब उन्होंने रतलाम शहर में भी धर्म की गंगा बहाने की स्वीकृति ली थी।

    ]]>
    Sat, 23 Sep 2023 00:37:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महाराष्ट्र समाज का 94वां सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव 19 सितंबर से, रोज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, आयोजन समिति का किया गठन https://acntimes.com/94th-public-Shri-Ganeshotsav-of-Maharashtra-society-from-19th-September-2918 https://acntimes.com/94th-public-Shri-Ganeshotsav-of-Maharashtra-society-from-19th-September-2918 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महाराष्ट्र समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेशोत्सव मनाया जाएगा। समाज का 94वां सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव 19 से 28 सितंबर तक होगा। इस दौरान स्टेशन रोड स्थित समाज भवन में रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके लिए समाज द्वारा आयोजन समिति का गठन किया गया है।

    समाज के प्रचार सचिव किशोर जोशी ने बताया कि सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव आयोजन हेतु गत दिवस समाज भवन में बैठक आयोजित हुई। इमसें सर्वानुमति से सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष सुनील पुरंदरे, सचिव अरविन्द डबीर और कोषाध्यक्ष संदीप नारले को मनोनीत किया गया।

    ये होंगे आयोजन

    •  19 सितंबर (मंगलवार) को दोपहर 4.30 बजे श्री ची स्थापना स्टेशन रोड स्थित समाज भवन में की जाएगी। रात 8.30 बजे स्वरगंध (गायन, इंदौर) की प्रस्तुति होगी।
    • 20 सितंबर (बुधवार) को रात 8.30 बजे से नाचूँ कीर्तना च्या रंगी, नागपुर की प्रस्तुति होगी।
    • 21 सितंबर (गुरुवार) को शाम 7.30 बजे से व्याख्यान होगा जिसका विषय ‘शिवराज्याभिषेक का संदेश’ होगा।
    • 22 सितंबर (शुक्रवार) को शाम 7.30 बजे वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी।
    • 23 सितंबर (शनिवार) को रात 8.30 बजे से श्री कालिका माता भक्त मंडल, रतलाम द्वारा सुंदरकाण्ड किया जाएगा।
    • 24 सितंबर (रविवार) को सुबह 10.00 बजे चित्रकला एवं व्यंग चित्र (कार्टून) प्रतियोगिता होगी। रात 8.30 बजे स्थानीय कलावंताचे कार्यक्रम होगा।
    • 25 सितंबर (सोमवार) रात 8.30 बजे नाटक का मंचन होगा। प्रस्तुति मैत्रवन प्लॉट नं. 200, उज्जैन द्वारा की जाएगी।
    • 26 सितंबर (मंगलवार) को शाम 7.00 बजे से फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण होगा।
    • 27 सितंबर (बुधवार) को रात 8.00 बजे हास्य नाटक का मंचन होगा। प्रस्तुति तुझी माझी जोड़ी जमली, मुम्बई की होगी।
    • 28 सितंबर (गुरुवार) को शाम 4 बजे से सहस्त्रावर्तन होगा। शाम 6.30 बजे महाआरती, मिरवणूक और श्री चे विसर्जन होगा।

    इन्होंने की धर्मलाभ लेने की अपील 

    सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील समाजजन से महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष भूषण बर्वे, सचिव पराग रामपुरकर, कोषाध्यक्ष महेश कस्तूरे सहित समाज पदाधिकारियों ने की है|

    ]]>
    Sun, 17 Sep 2023 20:07:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी आज दोपहर 3.39 बजे से कल शाम 4.15 बजे तक, जानिए& आगामी दिनों में कौन सा त्यौहार कब मनेगा https://acntimes.com/Shri-Krishna-Janmashtami-from-today-afternoon-to-tomorrow-evening https://acntimes.com/Shri-Krishna-Janmashtami-from-today-afternoon-to-tomorrow-evening एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री कृष्ण जन्माष्टमी दो दिन 6 और 7 सितंबर (बुधवार और गुरुवार) को मनेगी। इस दौरान अष्टमी तिथि बुधवार को दोपहर 3.39 बजे शुरू होगी और गुरुवार को शाम 4.15 बजे तक रहेगी। इससे कुछ मंदिरों में आज और कुछ में कल श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 

    वैदिक जाग्रति क़े अध्यक्ष पं. चेतन शर्मा ने यह जानकारी दी। पं. शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व अन्य त्यौहार को लेकर उपजे संशय के समाधान के लिए वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ ज्योतिष शिक्षण जन कल्याण समिति और अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के तत्वावधान में एक बैठक मानव धाम शक्तिनगर में की गई। इसमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित आगामी माह के व्रत त्योहार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कालचक्र पञ्चाङ्ग के निर्माणकर्ता ज्योतिषाचार्य पं. रमेश पण्ड्या (बिलपांक) के ज्योतिषाचार्य बजरंग गिरी जी महाराज, सिद्धविजय पञ्चाङ्ग के निर्माणकर्ता डॉ. विष्णु कुमार शास्त्री सहित राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश के अन्य पञ्चाङ्ग निर्माणकर्ताओं से दूरभाष पर विस्तार से चर्चा की गई।

    अर्द्धव्यापिनी रोहिणी युत अष्टमी आज

    चर्चा के अनुसार 6 सितंबर (बुधवार) को अष्टमी तिथि दोपहर 3:39 बजे प्रारंभ होगी और 7 सितंबर को सूर्यास्त के पूर्व सांय 4:15 पर पूर्ण होगी। 6 सितंबर को सुबह 9:20 बजे के उपरांत रोहिणी नक्षत्र आरंभ हो रहा है जो 7 सितंबर को सुबह 10:26 पर समाप्त होगा। यानी 6 सितंबर की मध्य रात्रि में अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और बुधवार का योग निर्मित हो रहा है। यह अर्द्धव्यापिनी रोहिणी युत अष्टमी रहेगी।

    गृहस्थ आज, साधुसंत कल मनाएंगे, वृंदावन व मथुरा में भी कल होगा उत्सव

    ज्योतिष शिक्षण जन कल्याण समिति क़े अध्यक्ष पं. जितेंद्र नागर ने बताया कि वैष्णव स्मार्त दो स्थितियों के चलते श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में संशय प्रतीत हो रहा है। स्मार्त के अंतर्गत गृहस्थ जीवन पालन करने वाले सामान्यजन शास्त्रोक्त तरीके से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 6 को मनाएंगे, वहीं वैष्णव के अंतर्गत साधु-सन्त सन्यासीजन कृष्ण पूजा में रत गुरु दीक्षित भुजा पर सप्त मुद्रा, शंख, चक्र चिह्नित तुलसी माला धारण करने वाले श्रीकृष्ण जन्म उपरांत अगले दिन 7 को जन्मोत्सव मनाएंगे। पं. जीवन पाठक के अनुसार वृंदावन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 7 को मनाई जाएगी। वृंदावन-मथुरा क़े अनुरूप भारतवर्ष में अधिकतर स्थानों पर इसी दिन जन्मोत्सव मनेगा।

    अन्य वृत-त्यौहारों को लेकर भी हुई चर्चा

    वैदिक जाग्रति पीठ क़े पीठाधीश्वर पं. संजय शिवशंकर ने बताया कि आगामी त्योहारों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इसमें बताया गया कि किस दिन कौन सा त्योहार मनाया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के अध्यक्ष पं. मुकेश शर्मा, पं. चेतन शर्मा, पं. ओमप्रकाश शर्मा, पं. जीवन पाठक, पं. ईश्वर व्यास, पं. ललित शर्मा, पं. हितेंद्र जोशी, पं. सुनील व्यास, पं. सुनील जोशी, पं. सुरेंद्र व्यास, पं. सुरेंद्र शर्मा उपस्थित थे। 

    किस दिन कौन सा त्यौहार

    16 सितंबर : सामवेदी उपाकर्म

    18 सितंबर : हरतालिका तीज

    19 सितंबर : गणेश चतुर्थी

    20 सितंबर : ऋषि पंचमी

    24 सितंबर : तेजादशमी

    25 सितंबर : जलझूलनी एकादशी 28 अनंत चतुर्दशी , पार्थिव गणेश विसर्जन ,

    29 सितंबर से 14 अक्तूबर : श्राद्ध पक्ष

    14 अक्तूबर : सर्वपितृ अमावस

    ]]>
    Wed, 06 Sep 2023 10:12:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जयंतसेन धाम मंदिर की आठवीं वर्षगांठ पर हुआ ध्वजारोहण समारोह, धार्मिक अनुष्ठान में विधायक चेतन्य काश्यप सपरिवार हुए शामिल https://acntimes.com/Flag-hoisting-ceremony-on-the-eighth-anniversary-of-Jayantsen-Dham-Temple https://acntimes.com/Flag-hoisting-ceremony-on-the-eighth-anniversary-of-Jayantsen-Dham-Temple एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अ.भा. स्वधर्म तपोगच्छ त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ रतलाम के तत्वावधान में गच्छाधिपति पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वर जी म.सा. द्वारा प्रतिष्ठित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं श्री राजेंद्रसूरि गुरु मंदिर पर अष्टम ध्वजारोहण समारोह आयोजित हुआ। श्री जयंतसेन धाम में ध्वजारोहण समारोह में श्री जयंतसेन धाम चेतन्य काश्यप जैन श्वेतांबर तीर्थ पेढ़ी के पदाधिकारी और विधायक चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप, श्रवण काश्यप, मनोरमा चौधरी, शैलेंद्र मनावत, भावना मनावत सहित श्रीसंघ सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    सत्तर वेदी पूजन प्रवीण बरबोटा मंडल द्वारा पढ़ाई गई। तत्पश्चात काश्यप परिवार द्वारा स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी सुशील छाजेड़, राजकमल दुग्गड़, राजेंद्र सुराणा, नरेंद्र घोचा, नरेंद्र छाजेड़, राजेंद्र खाबिया, निर्मल कटारिया, अनुज छाजेड़, लोकेश ओस्तवाल, सतीश खेड़ावाला, मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, चंद्रकांत मांडोत, रंगलाल चौरड़िया, महेंद्र बोथरा, महेंद्र चाणोदिया, सुनील गांधी, मुकेश वोरा, नेमीचंद्र भंडारी, संदीप वोरा, दिनेश सरसीवाला, प्रद्युम्न मजावदिया, रितेश वोहरा, परिषद् परिवार आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Fri, 01 Sep 2023 16:56:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिवमय सोमवार : विधायक काश्यप ने श्री गढ़कैलाश तो मकवाना ने विरुपाक्ष महादेव की सवारी का किया स्वागत, कलेक्टर ने उतारी रत्नपुरी के महाराजा की आरती https://acntimes.com/Ratlam-became-Shiva-on-the-last-Monday-of-Sawan https://acntimes.com/Ratlam-became-Shiva-on-the-last-Monday-of-Sawan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्रावण मास का अंतिम सोमवार शिवमय रहा। शहर में दिनभर शाही सवारियां निकलने का दौर चला। सुबह से रात तक भोलनाथ का अभिषेक, पूजन, महाआरती और महाप्रसादी जैसे अनुष्ठान होते रहे। श्री गढ़ कैलाश मंदिर से निकली शाही सवारी में विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी सहित अन्य शामिल हुए।

    सावन के अंतिम सोमवार को श्री गढ़ कैलाश मंदिर से भव्य शाही सवारी निकाली गई। इसमें सम्मिलित होकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, समाजसेवी अनिल झालानी, राजेंद्र पंवार, सूरजमल टांक, सतीश भारती आदि उपस्थित थे।

    विधायक चेतन्य काश्यप ने त्रिपोलिया गेट पर सवारी का स्वागत कर भगवान के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद लिया। काश्यप ने भगतुपुरी चौराहे पर महाकाल ग्रुप के तत्वावधान में बिल्वपत्र के पौधों का वितरण भी किया। इससे पूर्व ग्रुप के सदस्यों ने काश्यप स्वागत-अभिनंदन किया। विधायक माणकचौक, साहू बावड़ी स्थित श्री मौजी शंकर महादेव मंदिर से विप्लव जैन मित्र मंडल द्वारा निकाली गई श्री महाकाल की शाही सवारी में भी शामिल हुए। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा के विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, वरिष्ठ नेता अशोक जैन लाला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मणिलाल कटारिया, कीर्ति जैन, रवि राठौड़, अंकित जैन, दिनेश पंवार, कुलदीप सोनी, राहुल राठौड़, जगदीश राठौड़, रवि पालीवाल एवं राजेश रांका आदि मौजूद रहे।

    विरुपाक्ष महादेव की शाही सवारी का आतिशबाजी कर किया स्वागत

    धर्मस्व नगरी बिलपांक में विरुपाक्ष महादेव की शाही सवारी हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। विधायक दिलीप मकवाना सहित सौकड़ों ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सवारी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विधायक मकवाना व अन्य ने भोलेबाबा की पालकी को कंधे पर उठाकर धर्मलाभ अर्जित किया। इस दौरान जयकारे लगने से माहौल शिवमय हो गया।

    विधानसभा विस्तारक हितेंद्रसिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष राजेंद्रलाला जाट, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य पवन जाट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर, पूर्व सरपंच बिलपांक कमलेश शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि धराड़ विक्रमसिंह राठौर, मऊ सरपंच विक्रम, पूर्व सरपंच जमुनिया सुनील गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

    महाकाल की शाही सवारी में गूंजे जयकारे

    महाकाल की शाही सवारी श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर से निकली। उज्जैन से आई पालकी में महाकाल ने नगर भ्रमण किया। इस्कान मंदिर की टीम भजनों पर थिरकती चल रही थी तो महिलाएं सिर पर पवित्र नदियों एवं सप्त सागर के जल से भरे कलश सिर पर धारण कर चल रहीं थी।

    श्री विशुद्धानंद गिरी परमहंस 1008 अखंड आश्रम नागेश्वर रोड, बदनावर (धार) भी शामिल रहे। सनातन सोशल ग्रुप, सराफा एसोसिएशन, राजपूत समाज, माहेश्वरी समाज, मारुति ग्रुप आदि ने स्वागत किया।

    ]]>
    Tue, 29 Aug 2023 11:12:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रत्नपुरी के महाराजा श्री गढ़ कैलाश सोमवार को शाही ठाठ से करेंगे नगर की सैर, कलेक्टर और एसपी करेंगे आरती, विभिन्न संस्थाएं करेंगी स्वागत&वंदन https://acntimes.com/The-royal-ride-of-Shri-Garh-Kailash-on-the-last-Monday-of-Sawan https://acntimes.com/The-royal-ride-of-Shri-Garh-Kailash-on-the-last-Monday-of-Sawan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रत्नपुरी के महाराजा श्री भगवान गढ़ कैलाश की शाही सवारी सावन के अंतिम सोमवार (28 दिसंबर) को निकलेगी। राजशाही ठाठबाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले भोलेबाबा की आरती और पूजा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी राहुल कुमार लोढ़ा करेंगे।

    श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति अध्यक्ष सतीश भारतीय ने बताया कि समिति द्वारा श्रावण मास धूमधाम से अनुष्ठान किए जा रहे हैं। श्रावण के अंतिम सोमवार 28 अगस्त को श्री गढ़ कैलाश की शाही सवारी निकलेगी। सवारी की पूजा-अर्चना दोपहर 3.30 बजे जिलाधीश नरेन्द्रकुमार सूर्यवंशी एवं जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा की जाएगी। इसके बाद रतलाम के महाराजा श्री गढ़ कैलाश सवारी के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

    ये होंगे मुख्य आकर्षण

    समिति के प्रचार सचिव सूरजमल टांक ने बताया कि शाही सवारी के मुख्य आकर्षण में बाबा भोलेनाथ की पालकी, भगवान विष्णु के तीन अवतार की झांकी और उज्जैन का गणेश बैंड, केदारनाथ मंदिर का प्रतीक स्वरूप एवं निम्बाहेड़ा के कलाकारों की टीम की शिव बारात होगी। रतलाम के स्काउट की टीम और डीजे, ढोल ताशे के साथ बड़ी संख्या में शिव भक्त शाही सवारी में साथ रहेंगे।

    इन्होंने की धर्म लाभ लेने की अपील

    श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति ट्रस्ट के संरक्षक सतीश राठौर, प्रदीप कटारिया, संयोजक कैलाश झालानी, अध्यक्ष सतीश भारतीय, उपाध्यक्ष कैलाश राठौड़, नरेश पाटीदार,  अमृत कटारिया, नारायण देतवाल, राजेन्द्र पंवार, बद्रीलाल व्यास, राजू केलवा, सूरजमल टांक, कन्हैयालाल राठौड़ सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमी जनता से धिकाधिक संख्या में पधार कर आरती एवं प्रसादी का लाभ लेने की अपील की है।

    विभिन्न संगठन करेंगे शाही सवारी का स्वागत

    श्री सनातन धर्मसभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा श्री गढ़ कैलाश, श्री सिद्धेश्वर महादेव, श्री धनेश्वर महादेव, श्री मौजीशंकर महादेव, श्री टेकेश्वर महादेव की शाही सवारियों का स्वागत वंदन किया जाएगा। दोपहर दोपहर 3.30 बजे चांदनी चौकचौराहे पर स्वागत किया जाएगा। सुबह में चांदनी चौक में स्वागत किया जाएगा।

    इसी तरह सनातन सोशल ग्रुप द्वारा डालू मोदी बाजार चौराहे पर श्री गढ़ कैलाश की शाही सवारी का स्वागत किया जाएगा। शाम पांच बजे रतलाम नगर के राजाधिराज भगवान श्री गढ़ कैलाश की शाही सवारी का स्वागत होगा। यहां मारुति ग्रुप द्वारा भी स्वागत किया जाएगा। ग्रुप शाम 6 बजे डालूमोदी बाजार स्थित श्री लिमड़ेश्वर महादेव मंदिर पर आरती और 6.30 बजे प्रसादी का वितरण किया जाएगा। ग्रुप फूलों की वर्षा करेगा और केसरिया लस्सी और फरियाली खिचड़ी का वितरण करेगा। ग्रुप द्वारा धर्लमालुओं से शामिल होने की अपील की गई है। इससे पूर्व सहश्रधारा अभिषेक भी किया जाएगा।

    श्री कुबरेश्वर महादेव की महाआरती होगी

    श्री कुबेरेश्वर महादेव मंदिर हिम्मत नगर कॉलोनी में सोमवार को भगवान का आकर्षक शृंगार किया जाएगा। रात 8.30 बजे भोलेनाथ की महाआरती कुबरेश्वर सेवा समिति और हिम्मत नगर कॉलोनी के नागरिकों द्वारा की जाएगी। प्रसादी का वितरण भी होगा। 

    ]]>
    Sun, 27 Aug 2023 22:40:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी के दानपात्र से निकले 3 लाख रुपए, 10 दिवसीय गणेशोत्सव मनेगा, चतुर्थी पर 21 हजार लड्डू का भोग लगेगा, झांकी निकलेगी https://acntimes.com/Shri-Nitya-Chintaharan-Ganapati-Mandal-Trusts-meeting-concluded-3-lakh-rupees-came-out-from-the-donation-box https://acntimes.com/Shri-Nitya-Chintaharan-Ganapati-Mandal-Trusts-meeting-concluded-3-lakh-rupees-came-out-from-the-donation-box दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव को लेकर श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिए अनेक निर्णय

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पैलेस रोड रतलाम पर मंदिर ट्रस्ट श्री गणेश सत्संग मंडल की बैठकक आहूत हुई। इसमें 19 सितंब 2023 से प्रारंभ हो रहे दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव के आयोजन की रुपरेखा तय की गई। इसके साथ आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां भी लोगों को वितरित की गईं। मंदिर का दानपात्र भी खोला गया जिसमें से करीब तीन लाख रुपए (2 लाख 98 हजार 140 रुपए) की दानराशि निकली।

    यह जानकारी मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष ने दी। अध्यक्ष ने बताया बैठक में दस दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी उत्सव को सुचारू, भव्य और विराट आयोजन को लेकर चार समितियां बनाईं गईं। सभी समितियों के प्रमुख मार्गदर्शक एवं सलाहकार नरेंद्र व्यास, नरेंद्र कंगारोत, प्रवीण पिरोदिया व अन्य बनाए गए। इसके अलावा समिति के सदस्यों की घोषणा भी की गई।

    इन समितियों का किया गठन

    • गणेश उत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष सचिनसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष मुकेश त्रिवेदी, सचिव मुकेश व्यास, सचिव अशोक मेहता, कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष गणेशसिंह राठौड़, सोशल मीडिया प्रभारी प्रथम बैरागी, प्रिंट मीडिया प्रभारी कार्यकारिणी सदस्य रूपल जैन, मंगल सुराणा, ऋषभ जैन, निरुपमा, रमेश ठाकुर, गोविंद सिंह चौहान, विशाल, श्रेणिक जैन, सोनू परमार, दीपक शर्मा, टिल्लू, राहुल पीपाड़ा, विशाल चोपड़ा, नितिन दैय्या बनाए गए।
    • महिला मंडल समिति का अध्यक्ष सारिका दवे को बनाया गया।
    • नवयुवक मंडल समिति अध्यक्ष अमित देवड़ा, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, सचिव श्रेयांश मोदी बनाए गए। कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
    • अतिथि आमंत्रण एवं स्वागत संचालन समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी रत्ना पाल को सौंपी गई।

    ये हुए निर्णय

    • आगामी रविवार को मंदिर के अंदर बाहर की धुलाई करवा कर भगवान श्री गणेश की मूर्तियों का रंग-रोगन, चांदी के मुकुट एवं छत्रों को पॉलिस, घंटियों की बफ पॉलिस करवाई जाएगी।
    • मंदिर पर लाइट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन, साज-सज्जा, टेंट, साउंड की ज़िम्मेदारी सचिन सिंह देवड़ा को सौंपी।
    • मंदिर पर आरती एवं प्रसादी के समय भक्तों की भीड़ का संचालन व्यवस्था आदि महिला मंडल द्वारा की जेगी।
    • मंदिर पर आरती में आमंत्रण और माइक संचालन आदि की जिम्मेदारी रत्ना पाल करेंगी।
    • भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति का चल समारोह, बैंड, ढोल, नगाड़ा आदि की व्यवस्था और स्थापना आदि की जिम्मेदारी नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित देवड़ा संभालेंगे।
    • गणेश चतुर्थी पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री गणेश को इक्कीस हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।
    • प्रतिदिन मंदिर में आरती के पश्चात दो प्रकार की प्रसादी पांच हजार भक्तों के आगमन के मान से बनवाई  एवं वितरित कि जाएगी।
    • गणेश स्थापना के बाद आय - व्यय और परिस्थितियों को देखते हुए भव्य झांकी भी निकाली जाने का प्रस्ताव है।
    ]]>
    Mon, 21 Aug 2023 08:22:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के सुरभि परिसर व सुयोग परिसर के 35 घरों में सम्पन्न हुआ ‘गृहे गृहे गायत्री यज्ञ’, गूंजे मां गायत्री की जयकारे https://acntimes.com/grahe-grahe-Gayatri-Yagya-completed-in-35-homes https://acntimes.com/grahe-grahe-Gayatri-Yagya-completed-in-35-homes एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के सुरभि परिसर में गायत्री परिवार द्वारा 35 घरों में एक साथ एक समय पर गायत्री महायज्ञ सम्पन्न करवाए गए। आयोजन के कुछ दिन पूर्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा के परिजन द्वारा कॉलोनी के गायत्री परिजन एवं श्रद्धालुओं से संपर्क कर आयोजन के उद्देश्य एवं रूपरेखा समझाई गई। आयोजन क लिए रविवार का दिन तय किया गया। रतलाम एवं आसपास के क्षेत्र से गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य, उपाचार्य एवं परिजनों की उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ। गायत्री परिवार महिला मंडल की ब्रह्मवादिनी बहनों का उल्लेखनीय योगदान रहा। 

    गायत्री परिवार के द्वारा संचालित गृहे गृहे यज्ञ अभियान के रतलाम प्रभारी अर्जुनसिंह चौहान ने बताया कि गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी एवं अखण्ड दीप प्रज्जवलन के शताब्दी वर्ष 2026 की पूर्व तैयारियों एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्माण के सदुद्देश्य से देशभर की विभिन्न शाखाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रतलाम शाखा द्वारा भी निरंतर एवं निर्बाध रविवारीय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ शृंखला चलाई जा रही है। इस अभियान के साथ घर घर गायत्री उपासना, सत्साहित्य एवं देवस्थापना, गुरु दीक्षा, कुरुति उन्मूलन, सत्प्रवृत्तियों के संवर्द्धन, पर्यावरण संरक्षण- परिशोधन हेतु वृक्षारोपण, नौनिहालों एवं युवाओं में सुसंस्कारिता जैसे लक्ष्य भी जोड़े गए हैं।

    इस बार क्या रहा विशेष

    इस बार सम्पन्न हुए रविवारीय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ में यज्ञाचार्यों एवं यजमानों द्वारा कारगिल युद्ध के समय एवं भारत के लिए बलिदान हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मणिपुर में उपजी अशांति के निवारण के लिए विशेष आहुति दी गई। वहाँ प्राचीन सनातन धर्म के अनुयाइयों एवं देशभक्त नागरिकों की सुरक्षा शांति के निमित्त प्रार्थना की गई। पर्यावरण परिशोधन के उद्देश्य से प्रत्येक यजमान परिवार को एक पौधा रोपण एवं पालन पोषण हेतु भेंट कर संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया।

    कार्यक्रम में इनका रहा विशेष योगदान

    इस रविवार में हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरभि परिसर व सुयोग परिसर के निवासियों ने एवं गायत्री परिवार के आत्मीय परिजन गायत्री परिवार रतलाम के सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, दलवीरसिंह चौधरी, श्रवण भावसार, प्रदीप गुप्ता, मदनमोहन साहू, नरेन्द्र पाठक, भावेश छापोला, रानीसिंग से राहुल शर्मा, राजेश भाटी, दीवानसिंह, इन्दुकुमार तिवारी, वीरेन्द्र पंजाबी, महिला मंडल से नीलिमा उपाध्याय, कल्पना शाह, मालती चौधरी, ऋतु भगत, अनीता चौधरी, डॉली साहू, कुसुम चौहान, ऋतु सैनी, शक्तिबाला देवड़ा, योगिता धाकड़ आदि गायत्री परिजन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम पश्चात गायत्री परिवार की रतलाम शाखा ने आयोजन में सभी की सहभागिता एवं योगदान के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

    ]]>
    Mon, 14 Aug 2023 12:41:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में 13 अगस्त को होगा पांचवें युवा शिविर का समापन, ‘आंसू वंदनीय है’ होगा विषय https://acntimes.com/The-fifth-youth-camp-will-conclude-on-August-13-in-the-hospitality-of-MLA-Chetanya-Kashyap https://acntimes.com/The-fifth-youth-camp-will-conclude-on-August-13-in-the-hospitality-of-MLA-Chetanya-Kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चातुर्मास के दौरान आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में मोहन टॉकीज, सैलाना वालों की हवेली में प्रवचन जारी हैं। इसके तहत युवाओं को दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित पांचवें और अंतिम युवा शिविर का समापन रविवार (13 अगस्त) को होगा। समापन लाभार्थी विधायक चेतन्य काश्यप एवं परिवार के आतिथ्य में होगा।

    श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि आचार्य श्री द्वारा युवाओं के लिए रविवार को पांच विशेष युवा शिविर का आयोजन किया था। सभी शिविरों के लाभार्थी विधायक काश्यप एवं परिवार रहा। आचार्य श्री की निश्रा में आयोजित युवा शिविर में हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। आचार्य श्री की निश्रा में रविवार को अंतिम युवा शिविर यह ‘आंसू वंदनीय है’ विषय पर प्रातः 9.30 बजे से होगा। इसमें विशेष अतिथि विधायक काश्यप रहेंगे।

    चातुर्मास के दौरान आचार्य श्री की निश्रा में प्रतिदिन सुबह और शाम को प्रवचन चल रहे है। इसमें हजारों की संख्या में श्रावक-श्राविकाएं धर्मलाभ ले रहे है। इस अवसर पर प्रवचन के साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजन भी हो रहे है, उसी कड़ी में युवाओं के जीवन को बदलने का प्रयास आचार्य श्री ने विशेष शिविर के माध्यम से किया। इन शिविरों के माध्यम से युवाओं के जीवन में बदलाव भी नजर आने लगा है। 

    ]]>
    Sat, 12 Aug 2023 21:31:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम: माहेश्वरी समाज की जय महेश कावड़ यात्रा 6 अगस्त को, सहस्त्रधारा अभिषेक के साथ महाप्रसादी भी होगी https://acntimes.com/Jai-Mahesh-Kavad-Yatra-of-Maheshwari-Samaj-on-6th-August https://acntimes.com/Jai-Mahesh-Kavad-Yatra-of-Maheshwari-Samaj-on-6th-August एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर रतलाम माहेश्वरी समाज द्वारा जय महेश कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह 6 अगस्त को निकलेगी।

    श्री माहेश्वरी समाज रतलाम के अध्यक्ष शैलेंद्र डागा एवं श्री रामबाग हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एल. तापड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह 9:00 बजे सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। यह विभिन्न मार्गों से होती हुई अमृत सागर स्थित श्री गढ़ कैलाश मंदिर के पास श्री राम भक्त हनुमान मंदिर पर पहुंचेगी। सुमधुर भजनों और बैंडबाजे के साथ निकलने वाली कांवड़ यात्रा के बाद कांवड़ यात्री रामबाग स्थित श्री चमत्कारी महादेव मंदिर पर सहस्त्रधारा अभिषेक करेंगे। इसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा। कांवड़ यात्रा में घुड़सवारों के साथ डीजे भी शामिल रहेगा। द्वादश ज्योर्तिलिंग की झांकी भी निकाली जाएगी।

    इन्होंने की धर्मलाभ लेने की अपील 

    श्री माहेश्वरी समाज रतलाम के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, श्री राम बाग हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष बी. एल. तापड़िया, सचिव नरेंद्र बाहेती, माधव काकानी, घनश्याम लोहिया, द्वारकादास भंसाली, राजेश गेलड़ा, आदित्य डागा, गोपाल राठी, आशीष मूंदड़ा, आशीष डागा, रितेश परवाल, पंकज गगरानी, आतिश परवाल, सीए गुंजन माहेश्वरी, राजेश मंडोवरा, कमलनयन राठी, जय मंत्री, सुनील लाठी, विनोद तोषनीवाल, पवन गेलड़ा, आशीष काबरा आदि ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

    ]]>
    Sat, 05 Aug 2023 20:32:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    29 जुलाई को रतलाम शहर में ताजियों और अखाड़ों का ये रहेगा रूट https://acntimes.com/This-will-be-the-route-of-Tajias-and-Akhadas-in-Ratlam-city-on-July-29 https://acntimes.com/This-will-be-the-route-of-Tajias-and-Akhadas-in-Ratlam-city-on-July-29 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम यातायात पुलिस द्वारा 29 जुलाई के लिए ताजियों और अखाड़ों का रूट चार्ट तैयार किया गया है। 

    मुस्धलिम र्मावलंबियो द्वारा मोहरर्म के अंतर्गत दिनांक 29.07.2023 को मोहर्रम पर्व परम्परागत रुप से मनाया जाएगा। मोहर्रम पर ताजिये व अखाड़े 29.07.2023 की रात्रि में अपने स्थान से उठकर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर डालूमोदी बाजार, शहर सराय पर इकट्ठा होकर एक साथ व कुछ अपने रुट से त्रिपोलिया गेट के पास करबला पहुंचेंगे। मोहर्रम पर ताजिये व अखाड़े निकलने के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लॉन तैयार किया गया है।

    1. शहर सराय से अण्डागली, नाहरपुरा तिराहा की ओर आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो शहर सराय से धानमंडी व आबकारी चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

    2. आरोग्यम हास्पिटल के पास हनुमान मंदिर से नाहरपुरा तिराहा, अण्डागली, डालूमोदी बाजार की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो लोकेन्द्र टाकीज होते हुए शहर सराय की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

    3. घास बाजार से डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो चौमुखीपुल से चाँदनी चौक की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

    4.गोशाला रोड से सुभाष नगर तिराहा कि ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन शिवगढ रोड होते हुए वन विभाग नाके से डोंगरे नगर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

    5. वन विभाग नाके बाजना बस स्टेण्ड की ओर आने वाले भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त भारी वाहन डोंगेरे नगर से बिरियाखेडी, राममंदिर की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

    6. सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, शास्त्री नगर रोड का उपयोग करेंगे।

    चाँदनी चौक, चौमुखीपुल पर ताजिये आने के समय त्रिपोलिया गेट से चाँदनी चौक तरफ आने वाले सभी दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

    नो-व्हीकल जोन

    1. नाहरपुरा तिराहा से डालूमोदी बाजार तक, शहर सराय से अण्डागली नाहरपुरा तिराहा तक नो व्हीकल जो रहेगा।

    2. आबकारी चौराहा से सुभाष नगर तिराहा तक नो व्हीकल जो रहेगा।

    3. सैलाना बस स्टैण्ड से शहर सराय की ओर तिराहा तक नो व्हीकल जो रहेगा। तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, शास्त्री नगर रोड का उपयोग करेंगे।

    4. लोकेन्द्र टाँकिज से शहर सराय की ओर नो व्हीकल जो रहेगा। तथा उक्त वाहन जेल रोड, काँलेज रोड का उपयोग करेंगे।

    यातायात पुलिस ने अपील की है कि मोहर्रम पर ताजिये एवं अखाड़े निकलने के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर, असुविधा से बचें।

    ]]>
    Fri, 28 Jul 2023 20:52:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गृहे&गृहे गायत्री यज्ञ : 26 घरों में एक साथ गूंजे यज्ञाहुति मंत्रों के स्वर, 24 गुरुदीक्षा सहित अन्य अनुष्ठान भी हुए https://acntimes.com/Home-to-home-Gayatri-Yagya-in-ratlam https://acntimes.com/Home-to-home-Gayatri-Yagya-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम। शहर के शक्ति नगर क्षेत्र के 26 घरों में एक साथ यज्ञाहुति मंत्रो के उच्चारण का गुंजन हुआ। श्रावण माह के रविवार को शक्ति नगर क्षेत्र के घरों में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा इन घरों में गायत्री यज्ञ सम्पन्न करवाए गए। यज्ञाचार्य एवं उपाचार्य ने मिलकर इस आयोजन सफल कराया।

    गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष 2026 की पूर्व तैयारियों एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्माण के सदुद्देश्य से देशभर की विभिन्न शाखाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रतलाम शाखा द्वारा भी निरंतर एवं निर्बाध रविवारीय गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ शृंखला चलाई जा रही है। 

    शक्ति नगर क्षेत्र यज्ञ रहा अनूठा 

    इस रविवारीय गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ की शृंखला में शक्ति नगर क्षेत्र का यज्ञ अनूठा रहा। गायत्री परिवार के परिजन  नरेन्द्र सिंह राठौड़ एवं उनके परिवार ने वर्ष 2021 में  गायत्री साधना एवं 108 गायत्री यज्ञ करने का संकल्प लिया था। इसकी पूर्णाहुति के रूप में रविवारीय यज्ञयोजन किया गया। राठौड़ एवं उनके परिवार ने 8 जून 2021 से लेकर 23  जुलाई 2023 तक 108 गायत्री पूर्ण किए। इस अवसर पर राठौड़ परिवार ने अपने ईष्टमित्रों एवं गायत्री परिजन के साथ मिलकर नारायणी पैलेस में पूर्णाहुति यज्ञ सम्पन्न किया। यहाँ विश्व कल्याण एवं सद्भावना के निमित्त सैकड़ों आहुतियां दी गईं।

    अन्य संस्कार भी हुए

    यज्ञीय आयोजन के साथ विभिन्न संस्कार सम्पन्न करवाए गए जिनमें 24 गुरुदीक्षा एवं जन्मदिवस प्रमुख थे। इसके साथ ही परिवार द्वारा इस अनूठे गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान से जुड़े गायत्री परिजन का सम्मान भी किया गया। उसके पूर्व सुबह शक्ति नगर क्षेत्र के नागरिक यजमानों को एक-एक पौधा भी भेंटकर पर्यावरण शोधन एवं संरक्षण का संदेश भी दिया गया। 

    ये रहे उपस्थित

    इस अवसर पर गायत्री परिवार रतलाम के पातीराम शर्मा, अर्जुनसिंह चौहान, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, दलवीरसिंह चौधरी, मदन मोहन साहू, प्रवीण शाह, श्रवण भावसर, महेश चौहान, राजेश भाटी, संस्कार शर्मा, विकास शैवाल, अजय उपाध्याय, भावेश छापोला, नरेंद्र सिंह राठौड़ एवं परिवार तथा महिला मंडल की कुसुम चौहान, लक्ष्मी शर्मा, शक्तिबाला देवड़ा, डॉली साहू, मालती चौधरी, सीमा दुबे, नीलिमा उपाध्याय, वीणा पाठक, ऋतु भगत, संतोष चौहान सहित अनेक गायत्री परिजन उपस्थित थे।

    ]]>
    Mon, 24 Jul 2023 09:08:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सावन के मौके पर इस 5 हजार साल पुराने इस शिवालय की खास रिपोर्ट सिर्फ आपके लिए https://acntimes.com/Special-report-of-this-pagoda-on-the-occasion-of-Sawan-just-for-you https://acntimes.com/Special-report-of-this-pagoda-on-the-occasion-of-Sawan-just-for-you सावन के मौके पर गुजरात के इस शिवालय के खास दर्शन दीपक शर्मा के कैमरे से। कहा जाता है कि यह विनेश्वर महादेव मंदिर करीब 5000 साल पुराना है। इससे एक ऐतिहासिक तथ्य भी जुड़ा है।

    ]]>
    Tue, 18 Jul 2023 00:05:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    21वीं सदी हिंदुस्तान की, एक दिन विश्व गुरु बनेगा& आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी https://acntimes.com/21st-century-belongs-to-India-one-day-it-will-become-world-guru-Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji https://acntimes.com/21st-century-belongs-to-India-one-day-it-will-become-world-guru-Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji युवाओं के शिविर की शृंखला का विधायक चेतन्य काश्यप ने किया शुभारंभ, 2500 युवा हुए शामिल

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्तमान में संस्कृति का नाश हो रहा है। तलाक भारतीय संस्कृति की परिकल्पना नहीं थी, लेकिन आज बात-बात पर तलाक हो रहे हैं, लोग अबॉर्शन करवा रहे हैं। आप में से ऐसा कोई न करें। हमें स्वयं का आकलन करना चाहिए। कहीं भी चले जाओ सिर्फ चमड़ी का रंग अलग होता है, लेकिन खून का एक ही है। हम ईश्वर के परफेक्ट प्रोडक्ट हैं। 21वीं सदी हिंदुस्तान की है, एक दिन यह विश्व गुरु बनेगा।

    यह बात आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. ने सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकीज में पहले युवा शिविर में कही। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं से यह पूछना चाहिए कि मैं कौन हूं और मेरी पहचान क्या है। सबको मैं कौन हूं, मैं कहां हूं और मैं कहां जा रहा हूं। इन तीन प्रश्नों से अपने मन को टटोलना चाहिए। आचार्य श्री ने कहा कि वर्तमान में बच्चे रात में मोबाइल में वो देख रहे हैं, जो आप दिन में नहीं देख सकते। आज पीढ़ी की पवित्रता खत्म हो रही है। बच्चे पढ़ने के लिए बाहर जा रहे हैं, लेकिन वहां वह क्या कर रहे हैं, यह आपको नहीं पता। हमें बच्चों के साथ उनके मोबाइल पर भी नजर रखनी चाहिए।

    माता-पिता चैक करें कि बच्चे का सर्कल कैसा है

    आचार्य श्री ने मैं कहां हूं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप स्वयं से पूछे कि अच्छे की संगत में है या बुरे की। अच्छी कंपनी में है या बुरी। किसके साथ बैठना है, यह समझ नहीं है। हमें यह पता होना चाहिए कि क्या कर रहे हैं। एक बार माता-पिता को भी यह चैक करना चाहिए कि बच्चे का सर्कल कैसा है। व्यक्ति माता-पिता से जितना प्रभावित नहीं होता, उतना मित्रता से प्रभावित होता है। जीवन में एक धर्म मित्र या एक कल्याण मित्र होना चाहिए। जीवन में बेड कंपनी, बेड हैबिट और रेड सिग्नल नहीं होना चाहिए। हमेशा गुड कंपनी, गुड हेबिट और ग्रीन सिग्नल में रहना चाहिए।

    हमें यह पता होना चाहिए कि हम कहां जा रहे हैं

    आचार्य श्री ने ‘मैं कहां जा रहा हूं’ को परिभाषित करते हुए कहा कि हमें यह पता होना चाहिए कि हम किस रास्ते पर और कहां जा रहे हैं। शिविर के दौरान बोरीवली मुंबई के संगीतकार जैनम् द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। शिविर में पुरुष वर्ग श्वेत एवं महिलाएं केसरिया परिधान में अनुशासित रूप से शामिल हुईं।

    शॉल-श्रीफल से किया विधायक काश्यप का बहुमान

    आरंभ में श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के तत्वावधान में अयोजित पांच शिविर की शृंखला में पहले शिविर का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप ने किया। श्री संघ ने काश्यप का शॉल, श्रीफल एवं माला से बहुमान किया। संघ अध्यक्ष अभय लुनिया सहित मुकेश जैन, राजेंद्र खाबिया, सुनील लालवानी, मोहनलाल कासवा, सुनील मूणत, शैलेंद्र मांडोत, हितेश वाघमार, राजेश सुराना, प्रितेश गादिया आदि उपस्थित रहे।

    देश में विधायक काश्यप जैसा दूसरा कोई नहीं मिलेगा- आचार्यश्री

    शिविर शुभारंभ अवसर पर आचार्य श्री ने कहा कि रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप एकमात्र ऐसे विधायक है जिनके द्वारा आज तक शासन का वेतन, भत्ता और शासन से मिलने वाली कोई सुविधा नहीं ली गई है। बीते 9 वर्षों के दौरान उन्होंने करोड़ों रुपए द्वारा शासन को समर्पित किए हैं। देश में उनके जैसा दूसरा जनप्रतिनिधि कहीं नहीं मिलेगा। इससे पूर्व विधायक काश्यप ने कहा कि साधु भगवंतों ने हमारे समाज को संगठित करके रखा है। इनके आशीर्वाद से ही समाज संगठित और संस्कारित है। वर्तमान में युवाओं में संस्कारों की धारा बहना आवश्यक है। यह शिविर इस दिशा में सार्थक होगा। काश्यप ने बड़ी संख्या में आए शिविरार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर काश्यप द्वारा पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

    गुणानुवाद सभा एवं शोभायात्रा सोमवार को

    आगमोद्धारक परम् पूज्य आचार्य श्री सागरानंद सूरीश्वरजी म.सा. की 149वीं जन्मतिथि 17 जुलाई को आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में मनेगी। इस मौके पर सोमवार को गुणानुवाद सभा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। मोहन टॉकीज सैलाना वालों की हवेली में प्रातः 9.00 से 9.45 बजे तक प्रवचन होंगे। उसके बाद शोभायात्रा निकलेगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री कबीर साहब जैन मंदिर थावरिया बाजार पहुंचेगी।

    ]]>
    Sun, 16 Jul 2023 23:44:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रवृत्ति बदलोगे तो प्रकृति बदल जाएगी लेकिन लोग प्रवृत्ति के बजाय प्रकृति को बदलना चाहते हैं& आचार्य प्रवर श्री विजयराजजी https://acntimes.com/Change-the-trend-not-the-nature-Acharya-Vijayraj-ji https://acntimes.com/Change-the-trend-not-the-nature-Acharya-Vijayraj-ji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संसार में प्रवृत्ति पर प्रकृति निर्भर होती है। प्रवृत्ति बदलोगे, तो प्रकृति बदल जाएगी, लेकिन विडंबना है कि लोग प्रवृत्ति नहीं बदलते और प्रकृति को बदलना चाहते हैं। प्रकृति का निर्माण प्रवृत्ति से होता है। इसलिए जैसी प्रवृत्ति होगी, वैसी ही प्रकृति रहेगी। प्रकृति अच्छी बनाना अथवा बुरा बनाना हम पर ही निर्भर है।

    यह बात परम पूज्य प्रज्ञा निधि युगपुरुष आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा ने कही। रविवार को सिलावटों का वास स्थित नवकार भवन में प्रवृत्ति में परिवर्तन आना चाहिए विषय पर विशेष प्रवचन देते हुए उन्होंने कहा कि प्रवृत्ति मन से, वचन से और काया से तीनों प्रकार से होती है। मन, वचन और काया से बुरा करेंगे, तो बुरा होगा और अच्छा करेंगे, तो अच्छा ही होगा। प्रकृति हमेशा एक होती है, जबकि प्रवृत्तियां अनेक होती हैं। प्रकृति कभी बदलती नहीं है, उसे प्रवृत्तियां बदलकर ही बदला जा सकता है।

    आचार्य श्री ने कहा कि आज संसार में अधिकतर लोग अपनी प्रकृति से परेशान हैं, क्योंकि उनकी प्रकृति अड़ियल है। उसे यदि समन्वयशील बनाना है, तो प्रवृत्तियों को शुभ बनाना पड़ेगा। अच्छी प्रवृत्तियों से प्रकृति ठीक रहेगी, तो वातावरण भी ठीक रहेगा। प्रवृत्ति ठीक करने के लिए स्वभाव में परिवर्तन लाना पडता है। प्रवृत्ति नहीं बदलने वालों का स्वभाव खड़ूस, गुस्सैल और अहंकारी हो जाता है। प्रवृत्ति बदले बिना प्रकृति नहीं बदली जा सकती, इसलिए पहले दृष्टि बदलो, दृष्टि बदलेगी तो वृत्ति बदलेगी और वृत्ति बदली तो प्रवृत्ति अपने आप बदल जाएगी। यह कार्य केवल आत्म संकल्प से होगा और संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता।

    दुनिया में सबसे अच्छी वसीयत संस्कार

    आचार्य श्री ने चिंता नहीं, चिंतन करने पर जोर देते हुए कहा कि जो चिंतन करते हैं, वे प्रवृत्ति को बदल लेते हैं। समय विकट आने वला है, इसलिए सबकों प्रवृत्तियां बदलकर प्रकृति में बदलाव लाना चाहिए। आचार्य श्री ने कहा कि दुनिया में सबसे अच्छी वसीयत संस्कार होते है, नई पीढ़ी को जैसे संस्कार मिलेंगे, वैसी ही उनकी प्रवृत्ति बनेगी और फिर प्रकृति भी रहेगी। 

    क्रोध के दुष्प्रभावों पर डाला प्रकाश

    आरंभ में उपाध्याय, प्रज्ञारत्न श्री जितेशमुनिजी मसा ने क्रोध के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरुवाणी का बहुत महत्व है। गुरुवाणी इतनी ताकतवर है कि किसी का भी जीवन बदल सकती है। विद्वान सेवारत्न श्री रत्नेश मुनिजी मसा ने भी संबोधित किया। संचालन हर्षित कांठेड़ ने किया।

    ]]>
    Sun, 09 Jul 2023 22:40:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हुई दशामाता की प्राण&प्रतिष्ठा, अंबर परिवार के मयंक जाट बने मुख्य यजमान https://acntimes.com/Dashamatas-life-consecration-took-place-in-Pipaleshwar-Mahadev-Temple https://acntimes.com/Dashamatas-life-consecration-took-place-in-Pipaleshwar-Mahadev-Temple एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अंबर परिवार द्वारा जवाहर व्यामशाला के पास पिपलेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इसका समापन रविवार को दशा माता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुआ। मुख्य यजमान जवाहर व्यामशाला के संरक्षक दौलत जाट पहलवान के पुत्र मयंक जाट ने सपत्नीक हवन-पूजन कर धर्म लाभ लिया।

    वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन में आहुति देने के पश्चात दशा माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाजसेवी दौलत जाट (पहलवान) के साथ जन समुदाय ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

    शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र महादेव की विशाल प्रतिमा और अश्वरथ में दशा माता की विराजित दशामाता की प्रतिमा रही। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने मार्ग में पुष्प वर्षा एवं आरती-पूजन कर स्वागत किया। इस अवसर पर पिपलेश्वर महादेव समिति, जवाहर व्यायामशाला एवं अंबर परिवार के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sun, 09 Jul 2023 21:49:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मालव केसरी सौभाग्यमलजी का 39वां पुण्य स्मृति दिवस 11 जुलाई को मनेगा, श्री महेंद्र मुनिजी के सान्निध्य में होंगे आयोजन https://acntimes.com/Malav-Kesari-Saubhagya-Maljis-39th-death-anniversary-will-be-celebrated-on-July-11 https://acntimes.com/Malav-Kesari-Saubhagya-Maljis-39th-death-anniversary-will-be-celebrated-on-July-11 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ में मालव केसरी, जैन सुधाकर, श्रमण संघ के मूर्धन्य सूत्रधार, पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमलजी म.सा. का 39वां पुण्य स्मृति दिवस 11 जुलाई को मनेगा। मालव भूषण पंडित रत्न श्री महेन्द्र मुनिजी मसा के पावन सान्निध्य में विभिन्न आयोजन होंगे।

    श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट श्री सौभाग्य जैन साधना एवं जनकल्याण परिसर, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल, श्री सौभाग्य प्रकाश भक्त मंडल, श्री सौभाग्य जैन महिला मंडल, बालिका व बालक मंडल के तत्वावधान में पुण्य स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सुबह 8 बजे नौलाईपुरा से चल समारोह निकाला जाएगा। यह प्रमुख मार्गों से होते हुए सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ पहुंचेगा। तीर्थ परिसर में सुबह 9.30 बजे से जाप एवं गुणानुवाद सभा का आयोजन होगा। इसके बाद गौतम प्रसादी होगी।

    शुजालपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रचना-नीरज जैन प्रमुख वक्ता रहेंगी। अध्यक्षता इंदौर के समाजसेवी मेघराज जैन करेंगे। नासिक के समाजसेवी दिलीप-हरकचन्द्र कांकरिया एवं चन्द्रकांत-लखीचन्द्र पारख तथा पुणे के प्रवीण-किशन लुणावत प्रमुख अतिथि रहेंगे। इस दौरान महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न स्थानों से आए गुरुभक्त अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

    श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट श्री सौभाग्य जैन साधना एवं जनकल्याण परिसर, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल, श्री सौभाग्य प्रकाश भक्त मंडल, श्री सौभाग्य जैन महिला मंडल, बालिका व बालक मंडल ने धर्मालुजन से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर गुरुभक्ति का लाभ लेने का आह्वान किया है।

    ]]>
    Sun, 09 Jul 2023 18:13:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    माता&पिता को वृद्धा आश्रम भेजोगे तो 25 वर्ष बाद आपका भी नंबर आएगा, माता&पिता की पूजा से ही करें दिन की शुरुआत& आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वर जी https://acntimes.com/If-you-send-your-parents-to-old-age-home-then-after-25-years-your-number-will-also-come https://acntimes.com/If-you-send-your-parents-to-old-age-home-then-after-25-years-your-number-will-also-come "मां-बाप को भूलना नहीं" विषय पर हुए विशेष प्रवचन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माता-पिता, दादा-दादी की सेवा करो, इससे आपकी 7 पीढ़ी तर जाएंगी। माता-पिता से हमारा संबंध नहीं, अनुबंध है। मां पुण्य से मिलती है और पत्नी पसंद से। यदि आज आप माता-पिता को वृद्धा आश्रम भेजोगे तो 25 वर्ष बाद आपका भी नंबर आ जाएगा। इसलिए माता-पिता के उपकार को कभी भूलना मत। रोज सबसे पहले माता-पिता की पूजा कर दिन की शुरुवात करना चाहिए

    यह बात आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. ने कही। वे मोहन टॉकीज सैलाना वालों की हवेली में रविवार को "मां-बाप को भूलना नहीं" विषय पर विशेष प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन की शुरुआत मां से होती है। भारतीय संस्कृति में 5 माताएं- भारत माता, गाय माता, नदी माता, धरती माता और जन्म दात्री है। आज ये पांचों माताएं मुश्किल में जी रही हैं। जीवन में जितना त्याग माता का होता है, उतना पिता का भी होता है। हम पर माता-पिता के अनगिनत उपकार हैं। विश्व में आज रोज 5 करोड़ से अधिक अबॉर्शन होते हैं, इसलिए उन सबके बीच हमारा जन्म लेना भी एक उपकार ही है। आचार्य श्री ने कहा कि किसी पर उपकार करो, तो उसे याद मत दिलाओ और किसी से उपकार लिया हो, तो उसे कभी भूलना मत।

    मां सबसे बड़ा तीर्थ

    आचार्य श्री ने कहा कि "मदर" से अगर "एम" हटा दो तो अदर हो जाता है। "मदर इज मदर, नो नीड अदर" क्योंकि सारे तीर्थ बाद में, सबसे बड़ा तीर्थ मां होती है। व्यक्ति जब दिनभर काम करके शाम को घर आता है, तब पिता पूछता है कितना कमाया, पत्नी पूछती है कितना बचाया, पुत्र पूछता है क्या लाया और मां ही पूछती है कि बेटा कुछ खाया कि नहीं? माता-पिता का आशीर्वाद जिसके साथ होता है, वह संसार में सबसे भाग्यशाली रहता है।

    आचार्य श्री ने युवाओं से मांगी पांच गुरु दक्षिणा

    पहली : सुबह उठकर माता-पिता के चरण स्पर्श करो।

    दूसरी : माता-पिता को कुछ भी गलत मत बोलो।

    तीसरी : जब भी कुछ सुपुर्द करो तो माता-पिता को करो।

    चौथी : दिन या रात में 10 मिनट माता-पिता के पास बैठो।

    पांचवीं : घर में माता-पिता को अच्छा स्थान दो।

    सबको दिलाए 3 संकल्प

    पहला : माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ना नहीं।

    दूसरा : पत्नी को कभी तलाक मत देना।

    तीसरा : अबॉर्शन मत कराना।

    ]]>
    Sun, 09 Jul 2023 17:41:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दौलत आने पर इंसान पापी और जाने पर पागल बन जाता है, धर्म से जुड़े रहोगे तो धन का लोभ नहीं रहेगा& मुनिराज ज्ञानबोधि विजयजी म.सा. https://acntimes.com/When-wealth-comes-a-person-becomes-a-sinner-and-when-it-leaves-he-becomes-mad-shri-Gyanbodhi-Vijay https://acntimes.com/When-wealth-comes-a-person-becomes-a-sinner-and-when-it-leaves-he-becomes-mad-shri-Gyanbodhi-Vijay एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संसार में दौलत आने पर इंसान पापी बन जाता है और जाने पर पागल हो जाता है। यदि आपका मुंह धन की ओर है, तो पीठ धर्म की ओर होगी। यदि आपका मुंह धर्म की तरफ है तो पीठ धन की तरफ होगी। यदि धर्म से जुड़े रहोगे, तो धन का लोभ नहीं रहेगा।

    यह बात सैलाना वालों की हवेली मोहन टाकीज में आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा के शिष्य मुनिराज ज्ञानबोधि विजयजी म.सा. ने कही। चातुर्मासिक प्रवचन में शनिवार को मुनिराज ने धन और धर्म पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वाध्याय को संयम की नींव बताते हुए उन्होनें कहा कि साधु जीवन का प्रण ही स्वाध्याय है। संयम, मन या विचार परिवर्तन से आता है। सिर पर यदि गुरु का हाथ है, तो जीवन धन्य हो जाता है। मोक्ष ऐसे इंसान का होता है जो मेहमान बनते हैं, दूसरे के बनते हैं और मन को मिटाकर शिष्य बनते हैं।

    रविवार को "मां-बाप को भूलना नहीं" विषय पर होंगे

    मोहन टाकीज सैलाना वालों की हवेली में रविवार को आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. के मुखारविंद से "मां-बाप को भूलना नहीं" विषय पर विशेष जाहिर प्रवचन होंगे। आचार्य श्री ने शनिवार के प्रवचन में माता के पांच प्रकार बताए। उन्होंने कहा कि माता के रूप जन्म दात्री, मातृ भूमि, मातृ भाषा, मातृ संस्था और मातृ विषय है। श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी रतलाम ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आचार्य श्री के विशेष प्रवचन में उपस्थित रहने की अपील की है।

    ]]>
    Sat, 08 Jul 2023 21:05:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मन मालिक बन गया और हम गुलाम बन गए, संसार और मोक्ष दोनों का स्वामी मन है& आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी https://acntimes.com/man-maalik-ban-gaya-aur-ham-gulaam-ban-gae--aachaary-shree-vijay-kulabodhi-sooreeshvarajee-70--5,000-Translation-results-Translation-result-The-mind-has-become-the-master-and-we-have-become-the-slaves--Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji https://acntimes.com/man-maalik-ban-gaya-aur-ham-gulaam-ban-gae--aachaary-shree-vijay-kulabodhi-sooreeshvarajee-70--5,000-Translation-results-Translation-result-The-mind-has-become-the-master-and-we-have-become-the-slaves--Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रभु से संपर्क करने जाते हैं तो मन रूपी दलाल बीच में आ जाता है, हमें जुड़ने नहीं देता है। मन मालिक बन गया और हम गुलाम बन गए। संसार और मोक्ष दोनों का स्वामी मन है। शरीर और पांच इंद्रियां स्वीच है लेकिन इनका मैन स्वीच मन है। भक्ति के बीच रुकावट करने वाला मन ही होता है।

    यह बात मोहन टाकीज सैलाना वालों की हवेली में आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. ने कही। आचार्य श्री ने प्रवचन में कहा कि व्यक्ति के मन में तप और धर्म करने का विचार आता है, लेकिन मोह की दीवार बीच में आ जाती है और वह संसार के सुख को छोड़ नहीं पाता है। यह सोचे कि हमारी इज्जत पैसे हैं या इज्जत की वजह से पैसा है।

    भावित और प्रभावित में अंतर

    आचार्य श्री ने प्रभावित और भावित को परिभाषित करते हुए कहा कि दो घड़े लेकर एक में पानी और एक में घी भरकर उसे खाली करो तो 24 घंटे बाद दोनों खाली नजर आएंगे, लेकिन घी के घड़े से सुंगध आएगी, यानी वह भावित हुआ है। जबकि पानी के घड़े से महक नहीं आएगी क्योंकि वह सिर्फ प्रभावित हुआ था। यदि प्रवचन में जाकर उससे प्रभावित होते है, तो यह पात्रता गुरु की है।

    प्रभावित होना मिलना, भावित होना मिटना

    आचार्य श्री  ने कहा कि प्रभावित होना मिलना है, भावित होना मिटना है। दो गिलास में पानी लेकर एक में पत्थर और दूसरे में मिश्री डालेंगे, तो पत्थर पानी में मिलेगा लेकिन वह मिटेगा नहीं, यानी प्रभावित हुआ लेकिन मिश्री पानी में घुल जाएगी, उसका अस्तित्व मिट जाएगा। यानी वह भावित होगी। प्रभावित से चित शांत नहीं, लेकिन भावित होने से मन शांत होगा। रुकावट करने वाले तीन परिबल भावित नहीं होने देते है, जो मोह की दीवार, मन रूपी दलाल और मान रूपी दलील है |

    रविवार को विशेष जाहिर प्रवचन

    मोहन टाकीज सैलाना वालों की हवेली में आचार्य श्री विजय कुलबोधी सूरीश्वरजी म.सा. के मुखारविंद से "मां-बाप को भूलना नहीं" विषय पर रविवार को विशेष जाहिर प्रवचन होंगे। श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी रतलाम द्वारा युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की।

    ]]>
    Fri, 07 Jul 2023 20:50:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अपनी लाइन बढ़ाओ, दूसरे की लाइन मत काटो, दूसरे की लाइन काटने वाला कभी आगे नहीं बढ़ पाता & आचार्य श्री विजयराजजी https://acntimes.com/Extend-your-line-do-not-cut-the-line-of-others-Acharya-Vijayraj https://acntimes.com/Extend-your-line-do-not-cut-the-line-of-others-Acharya-Vijayraj एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मैं भी बढ़ूं, तू भी बढ़। ये प्रतिस्पर्धा अच्छी होती है। मैं ही बढ़ूं, ये प्रतिस्पर्धा ठीक नहीं है। जीवन में हमेशा अपनी लाइन बढ़ाओ, दूसरे की लाइन मत काटो, क्योंकि जो लाइन काटने में लगा रहता है, वह कभी आगे नहीं बढ़ पाता है।

    यह बात परम पूज्य प्रज्ञा निधि युगपुरुष आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा ने सिलावटों का वास स्थित नवकार भवन में अलसुबह अरिहंत बोधि क्लास में कही। उन्होंने प्रतिस्पर्धा का अंतर समझाते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा ही सदैव कल्याणकारी रहती है। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से किसी का भला नहीं होता।  आचार्यश्री ने क्लास में हिम्मत रखने, हक का खाने, ईश्वर को भजने और शांतिपूर्वकर रहने की सीख भी दी।

    नो एंगर-डे मनाने का आह्वान

    छोटू भाई की बगीची में श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में उपाध्याय, प्रज्ञारत्न श्री जितेश मुनिजी मसा ने प्रवचन में नो एंगर डे मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह मिथ्या मान्यता है कि  क्रोध के बिना काम नहीं चलता। क्रोध से व्यक्ति अपनी खुद की पहचान बिगाड़ता है। क्रोध से किसी का भला नहीं होता है। क्रोध को जो छोड़ देता है, उसे स्वयं भी शांति मिलती है और दूसरे भी सुखी रहते हैं।

    उन्होंने कहा कि क्रोध छोड़ने के लिए वर्षीतप की भांति एक दिन छोड़कर क्रोध करने की शुरुवात करनी चाहिए। देश में अब तक 7500 श्रावक-श्राविकाओं ने इस प्रकार का तप करने के ऐसे संकल्प लिए है। क्रोध के परिणामों का चिंतन करके सबको क्रोध का त्याग करना चाहिए। क्योंकि क्रोध के त्याग से प्रभु का प्रिय बनने की पात्रता मिलती है। प्रवचन को विद्वान सेवारत्न श्री रत्नेश मुनिजी मसा ने भी संबोधित किया। संचालन हर्षित कांठेड ने किया।

    ]]>
    Fri, 07 Jul 2023 12:28:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ‘हृदय में डोर, नहीं तो इनडोर बनाओ, पर दीवार मत बनाओ, दुर्मति तो दुश्मनी पैदा करती और सन्मति मित्रता बढ़ाती है’ https://acntimes.com/If-there-is-no-string-in-the-heart-then-make-it-indoor-but-dont-make-a-wall-Acharya-Shri-Vijayrajji https://acntimes.com/If-there-is-no-string-in-the-heart-then-make-it-indoor-but-dont-make-a-wall-Acharya-Shri-Vijayrajji छोटू भाई की बगीची में चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान आचार्य श्री विजयराजजी मसा ने कहा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आग जैसे सांसारी चीजों को जलाती है, वैसे ही क्रोध-द्वेष हमारे सदकर्मों का जला देते है। दुर्मति, दुश्मनी पैदा करती है और सन्मति मित्रता बढ़ाती है। ज्ञानी कहते हैं कि दुर्मति से बचोगे तो दुर्गति से बच जाओगे। दुश्मनी का भाव रहेगा, तो दुश्मनों की संख्या बढ़ेगी, इसलिए संसार में जीवन का एक ही लक्ष्य रखो कि दुश्मन नहीं हो। हृदय में यदि डोर नहीं बना सको, तो इनडोर बना लेना, लेकिन उसमें कभी दीवार नहीं बनने देना।

    यह बात परम पूज्य प्रज्ञा निधि युगपुरुष आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा ने कही। समता शीतल पैलेस छोटू भाई की बगीची में श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में चातुर्मासिक प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि डोर, इनडोर और दरवाजा बनाना हमारे हाथ में है। हृदय में यदि सबके प्रति प्रेम, मैत्री और सम्मान का भाव रहेगा, तो वहां डोर होगा और उसमें हर व्यक्ति प्रवेश कर सकेगा। यदि व्यक्ति केवल अपनों को ही हृदय में प्रवेश देना चाहेगा, तो उसमें इनडोर रहेगा। इसके विपरीत यदि हृदय में दीवार खड़ी रहेगी, कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। व्यक्ति के लिए अपनी सम्पत्ति को चोरों से बचाना आसान होता है, लेकिन खुद को दुर्मति से बचाना कठिन है। दुर्मति से बचने पर ही  डोर, इनडोर और दरवाजे का अंतर समझ आता है।

    क्षमा-प्रेम सन्मति का परियाचक, सजा-बदला दुर्मति का द्योतक 

    आचार्यश्री ने कहा कि महापुरुषों ने अपमान करने वाले के प्रति चार भाव बताए हैं। पहला सजा देना, दूसरा बदला लेना, तीसरा क्षमा करना और चैथा प्रेम करना। इनमें से क्षमा और प्रेम सन्मति के परिचायक है, जबकि सजा और बदला दुर्मति के द्योतक है। इन भावों से व्यक्ति समझ सकता है कि उसमें सन्मति कि दुर्मति है। दुर्मति हमेशा दुर्गति की और ले जाती है, जबकि सन्मति तो सदगति का मार्ग है। दुर्गति से बचने के लिए भावों में परिवर्तन आवश्यक है। 

    कर्म के बंधन से पाप का उदय होता है

    उन्होंने कहा कि मान-अपमान, यश-अपयश आदि कर्मों के अधीन है। यदि कर्म का उदय होता है, तो कोई अपमान और अपयश नहीं मिलेगा, लेकिन कर्म का बंधन होगा, तो पाप का उदय करेगा। अच्छा व्यवहार दूसरों को शांति, सुकून देता है, जबकि बुरे व्यवहार से असंतोष होता है। व्यवहार में परिवर्तन लाना ही धर्म और साधना है। आरंभ में उपाध्याय, प्रज्ञारत्न श्री जितेशमुनिजी मसा एवं विद्वान सेवारत्न श्री रत्नेश मुनिजी मसा ने संबोधित किया। संचालन हर्षित कांठेड द्वारा किया गया।

    ]]>
    Tue, 04 Jul 2023 22:27:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक चेतन्य काश्यप ने नित्यानन्द आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में की गुरु पूजा, संत श्री नर्मदानंदजी से लिया आशीर्वाद https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-performed-Guru-Puja-at-Nityananda-Ashram https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-performed-Guru-Puja-at-Nityananda-Ashram एसीएन टाइम्स @ रतलाम गुरु पूर्णिमा पर्व पर विधायक चेतन्य काश्यप नित्यानन्द आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने संत श्री 1008 अवधूत श्री नर्मदानन्द बापजी महाराज के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद लिया।

    इस मौके पर श्री नर्मदानन्दजी ने विधायक काश्यप का शॉल ओढ़ाकर स्वागत-अभिनन्दन किया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में काश्यप के साथ विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सनातन सोशल ग्रुप के अनिल पुरोहित, मुन्नालाल शर्मा, एमआईसी सदस्य व पार्षद सहित बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 04 Jul 2023 11:37:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रभु प्रेमी संघ ने अवधेशानन्दजी की पादुका का पूजन कर मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, नर्मदानन्दजी ने दिया गुरु मंत्र जाप का संदेश https://acntimes.com/Prabhu-Premi-Sangh-celebrated-Guru-Purnima-festival-by-worshiping-Awadheshanandjis-Paduka https://acntimes.com/Prabhu-Premi-Sangh-celebrated-Guru-Purnima-festival-by-worshiping-Awadheshanandjis-Paduka एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानन्द गिरी जी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ ने श्री कालिका माता सत्संग हॉल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया। महोत्सव में स्वामीजी की पादुकाओं का पूजन किया गया। नित्यानन्द आश्रम के संत 1008 अवधूत श्री नर्मदानन्द बापजी महाराज ने आशीर्वचन दिए। उन्होंने कहा कि गुरु मंत्र का सदैव जाप ही गुरु के प्रति सच्चा सम्मान है।

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ पंडित ब्रजभूषण ने अभिषेक करवाकर किया। प्रभु प्रेमी संघ की ओर से संघ अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, सचिव प्रमोद राघव, मोहनलाल भट्ट, केबी व्यास, संजय सोनी, नवीन भट्ट, आर. आर. दुबे, वीरेन्द्र जोशी, मुकेश सोनी एवं मनोहर पोरवाल ने नर्मदानन्दजी का शॉल श्रीफल से अभिनन्दन किया। संघ के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास ने गुरु पूर्णिमा एवं गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। महोत्सव के दौरान भूषण व्यास एवं अनिरुद्ध मुरारी ने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    ये सभी रहे उपस्थित

    समन्वय परिवार के माधव काकानी, शैलेन्द्र डागा, रामेश्वर खंडेलवाल, वीरेन्द्र सिंह राठौर, संजीव पाठक, रणजीत सिंह राठौर, अनिल झालानी, रमेश शर्मा, तारा सोनी, ज्योति तरनी व्यास, अरुण त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गुरुभक्त उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 04 Jul 2023 11:30:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चातुर्मास में प्रभु के नियर, हियर, डियर, फियर और टियर बनने का टारगेट हो, यह सब कर लिया तो आपका चातुर्मास सफल है& आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी https://acntimes.com/The-target-should-be-to-become-near-here-dear-fear-and-tear-of-God-in-Chaturmas https://acntimes.com/The-target-should-be-to-become-near-here-dear-fear-and-tear-of-God-in-Chaturmas सौरभ कोठारी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चातुर्मास की सफलता के लिए प्रभु के नियर, हियर, डियर, फियर और टियर बनना, ये पांच लक्ष्य रखना है। नियर मतलब मुझे प्रभु के पास जाना है, हियर यानी प्रभु के वचनों को रोज सुनना है, डियर अर्थात प्रभु के लिए अपनत्व का भाव जगाना है, फीयर से तात्पर्य प्रभु से प्रेम करना और अंत में यदि कुछ ना कर सके तो टीयर के रूप में प्रभु के लिए दो आंसू तो बहां सकें। यदि ये यह सब आपने कर लिया, तो आपका चातुर्मास सफल है।

    यह बात सैलाना वालों की हवेली, मोहन टॉकीज में चातुर्मास के प्रथम दिवस प्रवचन में आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. ने कही। प्रभु की आराधना के लिए  ‘माय 5 टारगेट’ विषय पर विशेष प्रवचन देते हुए आचार्य श्री ने कहा कि प्रभु के नियर, हियर, डियर, फियर और टियर के पांच टारगेट जो भी पूरे करता है, उसका कल्याण निश्चित है। यदि रोज नहीं तो चातुर्मास में कम से कम चार माह रात्रि भोज को त्याग दो। प्रभु ने नरक के चार द्वार बताए हैं, उनमें सबसे पहले नंबर पर रात्रि भोजन है।

    चातुर्मास में प्रभु की आराधना करो

    आचार्य श्री ने प्रवचन में चार प्रकार की गति बताते हुए मनुष्य गति को सर्वश्रेष्ठ निरूपित किया। उन्होंने कहा विश्व में अनंत प्राणी-जीव है लेकिन मनुष्य से मुकाबला कर सके, ऐसी ताकत किसी में नहीं है। प्रभु ने भी मनुष्य की तारीफ की है। इसलिए यदि बनना है तो प्रभु बनो और प्रभु न बन सको तो प्रभु के बनो। चातुर्मास में प्रभु की साधना करो। जिस प्रकार घड़े को भरने के लिए नल के पास जाना पड़ेगा, वैसे ही मुझे गुरु के पास जाना है, यह भाव सबमे होना चाहिए।

    श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी रतलाम के तत्वावधान में रविवार से आचार्य श्री निश्रा में चातुर्मास की भव्य आराधना प्रारंभ हो गई। रविवार को विशेष प्रवचन के आरंभ में ग्रंथ पूजा की गई। श्री संघ अध्यक्ष अभय लुनिया सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

    गुरु पूर्णिमा पर सतगरु शरणं मम का होगा आयोजन

    आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर तपागच्छ-खरतरगच्छ-त्रिस्तुतिक गच्छ के तत्वावधान में सतगुरु शरणं मम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मोहन टॉकीज सैलाना वालों की हवेली में प्रातः 9 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बोरीवली मुंबई के संगीतकार जैनम वारैया अपनी प्रस्तुतियां देंगे। तीनों संघ ने सकल जैन श्री संघ से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है।

    ]]>
    Mon, 03 Jul 2023 01:06:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में दो माह तक बहेगी धर्म गंगा, भागवत पुराण, देवी भागवत सहित कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे https://acntimes.com/Dharma-Ganga-will-flow-in-Ratlam-from-July-4-to-August-30 https://acntimes.com/Dharma-Ganga-will-flow-in-Ratlam-from-July-4-to-August-30 सीएन टाइम्स @ रतलाम । अगले दो माह शहर के कालिका माता मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। इस दौरान पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, भागवत कथा और शिवपुराण, देवी भागवत, नानीबाई का मायरा सहित अन्य कथाओं का वाचन और पूजा-अर्चना आदि आयोजन होंगे। गुरु और संतों का आगमन भी होगा।

    यह जानकारी रविवार को शिव आराधना महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट एवं कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजाराम मोतियानी ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया इस वर्ष पुरुषोत्तम मास है। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान पूजन पाठ इत्यादि का विशेष महत्व है। इसी के मद्देनजर कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट और श्री शिव आराधना महोत्सव समिति द्वारा संयुक्त रूप से धार्मिक आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसका सिलसिला 4 जुलाई को शुरू हो जाएगा और 30 अगस्त तक चलेगा। इस अवधि में रोज सुबह 9:00 से दोपहर 1.00 बजे तक मिट्टी से शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा और उनकी पूजा-अर्चना करने के पश्चात शाम को विसर्जित किया जाएगा। 

    पदाधिकारी द्वय ने बताया की 4 जुलाई मंगलवार को अपराहन 4:00 परम पूज्य ब्रह्म ऋषि किरीट भाई जी के अमृत प्रवचन होंगे। 5 से 7 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से पंडित अनिरुद्ध मुरारी द्वारा नानी बाई का मायरा कथा श्रवण कराई जाएगी। 8 से 16 जुलाई तक रोज दोपहर 3:00 तक महापुराण का वाचन होगा। वीतराग शिरोमणि परम पूज्य स्वामी निर्मल चैतन्य पुरी जी महाराज वाचन करेंगे। 19 से 25 जुलाई तक श्रीमद्भागवत महापुराण और 5 अगस्त से 13 अगस्त तक श्रीमद् देवी भागवत का पारायण होगा।

    वाटरप्रूफ डोम बनेगा 

    भट्ट एवं मोतियानी ने बताया सभी आयोजन श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण में होंगे। हरीश के मौसम को ध्यान रखते हुए परिसर में 60 गुणा 100 वर्ग फीट का डोम तैयार किया जाएगा। यह वाटरप्रूफ होगा। पदाधिकारियों के अनुसार आयोजन को लेकर कई संतों और गुरुओं से संपर्क चल रहा है। पूर्णिमा सहित अन्य व्यवस्थाओं के चलते आगामी दिनों में उनका समय और सानिध्य रतलाम के धर्म प्रेमियों को मिलने का अनुमान है।

    भजन से मोहा मन

    पत्रकार वार्ता के दौरान नानी बाई का मायरा कथा के लिए प्रसिद्ध पंडित अनिरुद्ध मुरारी ने नरसी मेहता का भजन प्रस्तुत किया। इससे पूर्व एडवोकेट कैलाश व्यास ने पुरुषोत्तम मास का महत्वब ताया।

    ]]>
    Sun, 02 Jul 2023 14:17:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    य़ह कभी मत सोचो कि मैं यह नहीं कर सकता, ‘आय केन’, ‘आय मस्ट’ और ‘आय विल’ की सोच बदलेगी जीवन& आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी https://acntimes.com/Discourse-of-Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji https://acntimes.com/Discourse-of-Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जीवन में यह कभी मत सोचों कf मैं नहीं कर सकता हूं या ये मुझसे नहीं होगा। यदि सोचना है तो ‘आय केन’, ‘आय मस्ट’ और ‘आय विल’ सोचो। आय केन (मैं कर सकता हूं), आय मस्ट (मुझे करना चाहिए) और आय विल (मैं करूंगा) चाहे कुछ भी हो जाए। प्रभु की भक्ति अशुभ कर्म को शुभ में बदल देती है। बस प्रभु भक्ति पर विश्वास रखो।

    यह बात आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. ने कही। वे श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी रतलाम के तत्वावधान में सैलाना वालों की हवेली, मोहन टॉकीज में प्रवचन दे रहे थे। आचार्यश्री ने कर्म और भक्ति को परिभाषित कर जीवन में चरितार्थ करने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि परिस्थिति चाहे जितनी भी विपरित क्यों न हो, दुःख हो या तकलीफ हो लेकिन प्रभु पर भरोसा रखो, उनके पास जाओ, उनकी भक्ति करो। आप यही सोचो की प्रभु ने जो किया अच्छा किया और जो होगा वह भी अच्छा ही होगा। कुदरत की भक्ति और ईश्वर पर भरोसा करोगे तो किसी का भय नहीं रहेगा।

    भक्ति से मुक्ति भी मिलती है

    आचार्यश्री ने भक्ति और शक्ति को परिभाषित करते हुए कहा कि प्रभु से जुड़ना है तो पहले संसार की मोह माय को छोड़ना पड़ेगा। संबंध, स्नेह, अपनत्व का भाव जब तक नहीं छूटेगा तब तक भगवान से नहीं जुड़ पाओंगे। इसलिए पहले सब कुछ छोड़ो और फिर स्वयं को प्रभु से जोड़ो। यदि प्रभु की भक्ति करोगे तो सुख, शांति, समृद्धि और संपन्नता आएगी। आचार्यश्री ने बताया कि सुख पैसे से, पैसा पुण्य से, पुण्य धर्म से और धर्म प्रभु की भक्ति से मिलता है। धर्म की जड़ प्रभु है, जिसे भक्ति पर विश्वास है, उसे किसी प्रकार की शक्ति की जरूरत नहीं है। भक्ति को शक्ति नहीं चाहिए। भक्ति से मुक्ति भी मिलती है। संसार को छोड़कर ही इंसान, प्रभु से जुड़ सकता है।

    रविवार को होंगे विशेष प्रवचन

    आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. के मुखारविंद से रविवार, 2 जुलाई को प्रातः 9.00 से 10.30 बजे तक विशेष प्रवचन होंगे। प्रवचन का विषय माय 5 टारगेट रहेगा। श्रीसंघ ने विशेष प्रवचन का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

    ]]>
    Sun, 02 Jul 2023 06:46:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पात्रता से बदल जाती है, ताकत, तकदीर और तासीर, आत्म कल्याण के मार्ग पर चलें& आचार्य श्री विजयराजजी मसा https://acntimes.com/Eligibility-changes-strength-fortune-and-effect-Acharya-Shri-Vijayraj-ji https://acntimes.com/Eligibility-changes-strength-fortune-and-effect-Acharya-Shri-Vijayraj-ji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ रतलाम के तत्वावधान में 2 जुलाई से परम पूज्य प्रज्ञा निधि युगपुरुष आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा की निश्रा में वर्षावास की भव्यातिभव आराधना शुरू होगी। आचार्यश्री ने समाजजनों ने वर्षावास में आत्म कल्याण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वर्षावास प्रभु कृपा की पात्रता पाने का दिव्य अवसर होता है। पात्रता व्यक्ति की ताकत, तकदीर और तासीर बदल देती है।

    सिलावटों का वास स्थित नवकार भवन में आयोजित प्रवचन के दौरान आचार्यश्री ने कहा कि वर्षावास कुबुद्धि को सुबुद्धि, कुमति को सुमति और कुसंगति को सदdसंगति में बदलने का पर्व है। इसमें बुद्धि निर्मल होती है और ताकत, तकदीर एवं तासीर बदलने में सहायक है। वर्तमान में सभी ताकतवर बनना चाहते हैं, लेकिन अच्छा खाने-पीने से ही ताकत नहीं मिलती। खानपान से शरीर ताकतवर हो सकता है, जबकि मन तथा आत्मा की ताकत केवल पात्रता हासिल करने से बढ़ती है।

    आचार्यश्री ने कहा कि रतलाम की धर्मभूमि पर वर्षावास में सभी धर्म के मार्ग पर चलकर आत्म कल्याण करे। आरंभ में उपाध्याय, प्रज्ञारत्न श्री जितेशमुनिजी मसा एवं विद्वान सेवारत्न श्री रत्नेश मुनिजी मसा ने विचार व्यक्त किए। विद्वान श्री धैर्यमुनिजी मसा ने अधिक से अधिक तप-आराधना करने का आह्वान किया। संचालन दिव्यांशु मूणत ने किया।

    कल से छोटू भाई की बगीची में होंगे प्रवचन

    श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष मोहनलाल पिरोदिया एवं सचिव दिलीप मूणत ने बताया कि 2 जुलाई से आचार्यश्री के प्रवचन समता शीतल पैलेस छोटू भाई की बगीची में आयोजित किए जाएंगे। प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 बजे आरंभ होंगे।

    ]]>
    Sat, 01 Jul 2023 20:37:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बनना है तो रेस का घोड़ा बनो, जंगल, सर्कस और जुलूस का नहीं & आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. https://acntimes.com/If-you-want-to-become-a-race-horse-not-a-jungle-circus-and-procession-Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji https://acntimes.com/If-you-want-to-become-a-race-horse-not-a-jungle-circus-and-procession-Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चार प्रकार के घोड़े होते हैं। इनक अलग-अलग महत्व है। यदि बनना है तो रेस का घोड़ा बनो, जंगल, सर्कस और जुलूस का नहीं। रेस का घोड़ा हमेशा चलता है। जंगल के घोड़े पर कोई नियंत्रण नहीं होता, कुछ लोग भी ठीक इसी तरह के होते हैं। सर्कस का घोड़ा रिंग मास्टर के हाथ में चाबूक देख घूमता है और जुलूस का घोड़ा सिर्फ बैंड की आवाज पर चलता है, उसके बंद होते ही वह रुक जाता है। इसलिए कहता हूं कि रेस का घोड़ा बनो। रेस का घोड़ा ही जीवन में सफलताएं प्राप्त कर सकता है।

    उक्त विचार आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. ने व्यक्त किए। वे श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी रतलाम के तत्वावधान में आयोजित सैलाना वालों की हवेली, मोहन टॉकीज में एवं शुक्रवार को मानव जीवन की सफलता के मंत्र बता रहे थे।

    आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य मुनिराज ज्ञानबोधि विजयजी म.सा. ने भी प्रवचन दिया। मुनिराज ने कहा कि प्रभु के वचन पर श्रद्धा रखो। इससे जीवन परिवर्तित हो जाएगा। जिस तरह से आप ट्रेन और कार में सवार होकर चालक पर भरोसा करते हो कि वह आप को गंतव्य तक पहुंचा देगा, ठीक उसी तरह प्रभु पर श्रद्धा रखने से जीवन बदलेगा। यदि आप गुरु-भगवंत के उपदेश निरंतर श्रवण करेंगे तो मन भी बदल जाएगा।

    प्रभु के वचन पर श्रद्धा रखो, जीवन बदल जाएगा - मुनिराज ज्ञानबोधी विजयजी म.सा. 

    मुनिराज ने कहा कि अग्नि के नजदीक जाते ही मोम पिघल जाता है, लाख अपना स्वरूप बदल लेता है और ठंडा होने फिर से ठोस हो जाता है। वहीं लकड़ी आग में जाकर उसमें समर्पित हो जाती है। उसी प्रकार यदि जीव गुरुदेव के प्रति समर्पित होता है तो उसका जीवन परिवर्तित हो जाता है।

    रविवार को होंगे विशेष प्रवचन

    आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. के मुखारविंद से रविवार (2 जुलाई) को प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक विशेष प्रवचन होंगे। प्रवचन का विषय ‘माय 5 टारगेट’ रहेगा। श्री संघ ने धर्मालुजनों से प्रवचन में समय पर उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। 

    नवकार भवव में बोले आचार्य प्रवर श्री विजयराजजी म.सा.- अच्छाई और सच्चाई किसी की बपौती नहीं

    शहर के सिलावटों का वास स्थित नवकार भवन में प्रज्ञा निधि युगपुरुष आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी म.सा. के प्रवचन चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य वर्षों से प्रकाश दे रहा है और आने वाले लाखों सालों बाद भी ऐसे ही प्रकाश देता रहेगा। सूर्य जैसे सर्वकालिक, सार्वभौमिक और सार्वजनिक है, वैसे ही अच्छाई और सच्चाई भी सर्वकालिक, सार्वभौमिक और सार्वजनिक है। अच्छाई और सच्चाई किसी की धरोहर या विरासत भी नहीं है। ये किसी की बपौती भी नहीं है। प्रभु कृपा का पात्र बनने का आह्वान करते हुए कहा कि अच्छाई हमेशा बुराई और सच्चाई के बीच सेतु होती है। अच्छाई के सेतु से जो भी निकलता है, उसका जीवन प्रकाशवान हो जाता है। संसार में कभी किसी को अच्छाई का अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि यही बुराई का मूल होता है। वर्तमान में जितनी भी बुराई है, वह अहंकार के कारण ही है।

    आचार्यश्री ने कहा कि सच्चाई के बिना व्यक्ति विनम्र नहीं बन सकता। सच्चाई ऐसा मार्ग है, जिस पर चलकर प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मैं ही सच्चा और अच्छा हूं, ये अहम् होता है, इसलिए उससे सबकों बचना चाहिए। संसार में अहंकार को नियंत्रित करे बिना कोई आगे नहीं बढ़ सकता। अहंकार किसी को भी हो सकता है, इसलिए सदैव सतर्क रहना चाहिए। आचार्य श्री ने बताया कि उनका चातुर्मास का विषय सन्मति से सदगति की ओर रहेगा। क्योंकि सदगति का आधार सन्मति होती है।

    2 जुलाई से समता शीतल पैलेस में होंगे प्रवचन

    आरंभ में विद्वान श्री धैर्यमुनिजी म.सा. ने धर्म की महत्ता बताई। उन्होंने 1 जुलाई से तेले और बेले की तपस्या करने आह्वान करते हुए कहा कि चातुर्मास 2 जुलाई से आरंभ होगा। 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा रहेगी। इसलिए अधिक से अधिक तप-आराधना कर आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त करे। कई श्रावक-श्राविकाओं ने इस मौके पर तपस्या के प्रत्याख्यान लिए। संचालन दिव्यांशु मूणत ने किया। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष मोहनलाल पिरोदिया एवं सचिव दिलीप मूणत ने बताया कि 1 जुलाई को आचार्यश्री के प्रवचन नवकार भवन सिलावटों का वास में होंगे। 2 जुलाई से समता शीतल पैलेस छोटू भाई की बगीची में प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।

    ]]>
    Fri, 30 Jun 2023 22:45:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आचार्य श्री विजयराजजी ने 11 दिन मौन साधना के बाद कहा& मौन से होता है शक्ति का संचय, वचन शुद्धि से संवरते हैं संबंध https://acntimes.com/Power-is-accumulated-by-silence-relations-improve-with-purity-of-words-Acharya-Shri-Vijayraj-ji https://acntimes.com/Power-is-accumulated-by-silence-relations-improve-with-purity-of-words-Acharya-Shri-Vijayraj-ji मोहनबाग में आचार्य श्री विजयराजजी मसा से महामांगलिक श्रवण करने उमड़ा जनसैलाब

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । परम पूज्य प्रज्ञा निधि युगपुरुष आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा ने 11 दिवसीय मौन साधना पूर्ण कर सोमवार को मोहनबाग में महामांगलिक श्रवण कराई। इस मौके पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। रतलाम सहित देश के विभिन्न स्थानों से आए अनुयायियों को आशीर्वचन देते हुए आचार्यश्री ने कहा कि मौन से शक्ति का संचय होता है। यह आत्म शक्ति का जागरण करने में भी मददगार है।  

    आचार्यश्री का रतलाम में 27 जून को श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ रतलाम के तत्वावधान में चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश होगा। प्रवेश जुलूस सैलाना रोड स्थित मोहन बाग से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जैन स्कूल पहुंचेगा। यहां धर्मसभा के बाद साधार्मिक भक्ति का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को आचार्यश्री ने कहा कि हम सभी के भीतर अनन्त शक्ति है, लेकिन हम उस शक्ति का संचय नहीं कर पाते है। इससे हमारी शक्ति बिखर जाती है और उपयोगी नहीं बन पाती। सूर्य के प्रकाश की किरणे भी जब बादलों की तरफ जाती हैं, तो नया सृजन नहीं कर पाती हैं। नया सृजन करने के लिए ध्यान केन्द्रित करना पड़ता है। जल से भाप बनने के दौरान भी यदि भाप की शक्ति को केन्द्रित कर लिया जाए, तो उस शक्ति से बड़ी-बड़ी रेलगाड़ियां, मालगाड़ियां चलाई जा सकती हैं। जीवन में मौन भी शक्ति का ऐसा ही संचय करता है।

    पीढ़ियों के संबंध तोड़ देता है एक हल्का शब्द

    आचार्यश्री ने कहा कि आप क्या बोलते हैं? मैं क्या बोलता हूं? वचनों से ही पता चलता है कि हमारे संस्कार कैसे हैं? हमारा खानदान कैसा है? प्रभु महावीर ने मन और काया की अपेक्षा वचन शुद्धि पर अधिक जोर दिया है, क्योंकि संबंध जुड़ते भी वचन शक्ति से और टूटते भी वचन बदौलत ही है। एक हल्का शब्द पीढ़ियों के संबंध तोड़ देता है। इसलिए संबंधों को जोड़ने हेतु शब्दों एवं वचन की गरिमा को समझना चाहिए। महापुरुषों ने भी जीवन में सुख, शांति और समाधि पाने के लिए कम बोलने का संदेश दिया है।

    भाग्यवादी नहीं, भाग्यशाली हूं 

    आचार्यश्री ने प्रेरणा दी कि प्रतिदिन दो घंटे का मौन रखें। यह संभव न हो तो एक घंटा, नहीं तो कम से कम आधा घंटा तो अवश्य मौन रहें। मौन रखकर आप बहुत बड़ी विजय प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि 11 दिनों में मौन का जो आनंद लिया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। आचार्यश्री ने कहा कि वे भाग्यवादी नहीं अपितु भाग्यशाली हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा जिनशासन मिला जिसे पाने को देवता भी तरसते हैं। मात्र 14 वर्ष की उम्र में गुरुदेव नानेश ने उन्हें अपनी छत्रछाया में लिया। 17 वर्षों तक उनका सान्निध्य मिला। प्रवचन के आरंभ में ज्योति पिरोदिया ने मौन साधना पर भाव व्यक्त किए।

    प्रवेश जुलूस में शामिल होने का आह्वान

    श्री संघ के विजेन्द्र गादिया ने स्वागत उद्बोधन दिया। बहूमंडल की सदस्याओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। श्री संघ अध्यक्ष मोहनलाल पिरोदिया एवं सचिव दिलीप मूणत ने बताया कि आचार्य प्रवर रतलाम में उपाघ्याय प्रज्ञारत्न विद्वद्ववरेण्य श्री जितेश मुनिजी मसा आदि ठाणा-13 एवं महासतियांजी आदि ठाणा-15 के साथ वर्षावास करेंगे। उन्होंने धर्मावलंबियों से प्रवेश जुलूस में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

    ]]>
    Mon, 26 Jun 2023 22:03:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रत्येक व्यक्ति 5 पॉवर कनेक्टिंग, कनवेसिंग, कनर्वटिंग, कंट्रोलिंग व कॉन्ट्रिब्यूटिंग लेकर चले& आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी https://acntimes.com/Every-person-carries-5-powers-with-him-Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji https://acntimes.com/Every-person-carries-5-powers-with-him-Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. का हुआ भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

    परिवर्तन का शंखनाद शिविरों के लाभार्थी रहेंगे विधायक चेतन्य काश्यप

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रभु का शासन जन-जन तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति में 5 पॉवर होना आवश्यक है। ये 5 पॉवर हैं कनेक्टिंग, कनवेसिंग, कनर्वटिंग, कंट्रोलिंग व कॉन्ट्रिब्यूटिंग। ये साथ होंगे तो जीवन सफल हो जाएगा।

    यह बात श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय एवं श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी रतलाम के तत्वावधान में आयोजित धर्मसभा में पूज्य प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. ने कही। धर्मसभा का आयोजन सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकिज पर किया गया था। इससे पूर्व उनका नगर में भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य श्री ने देश के विभिन्न स्थानों से आए भक्तों के साथ रतलामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में 750 से अधिक धर्म है लेकिन जिन शासन जैसी व्यवस्था कहीं नहीं है। इसमें संत चार महीने एक जगह रहकर धर्म प्रभावना करते है। रतलाम में धर्म के प्रति जैसी आस्था आज दिखी है, वह सर्वत्र प्रशंसनीय है।

    जुलूस में गरबा के साथ गुरुवंदना रही आकर्षण का केंद्र

    धर्मसभा से पूर्व आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा- 4, साध्वी श्री नीलमप्रभा श्रीजी म.सा. एवं श्री तारकरत्ना श्रीजी म.सा. का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। प्रवेश जुलूस नौलाईपुरा से आरंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहन टॉकिज पहुंचा। मार्ग में कई जगह रंगोली सजाई गई थी। जुलूस के आगे अश्वारोही धर्मपताक लिए चल रहे थे। गुरु भगवंतों की तस्वीर रथ पर विराजित रही। उसके बाद बैंडबाजों के साथ रतलाम श्री संघ के विभिन्न महिला मंडल आकर्षक परिधानों में प्रस्तुतियां देते निकले। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे। शहरवासियों ने मार्ग में आचार्य श्री गहुली की। अहमदाबाद से आई ताशा मंडली ने गरबा के साथ गुरुवंदना की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। प्रवेश जुलूस में विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, संघ अध्यक्ष अभय लुनिया सहित समस्त पदाधिकारी, श्रावक, श्राविका एवं मुंबई, यवतमाल, जालना, औरंगाबाद, सूरत, अहमदाबाद, इंदौर तथा बड़ौदा आदि स्थानों के गुरू भक्त शामिल हुए। मोहन टॉकिज में प्रवचन के बाद स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ।

    परिवर्तन का शंखनाद शिविरों के लाभार्थी रहेंगे विधायक चेतन्य काश्यप

    धर्मसभा में आचार्य श्री के उद्बोधन से पूर्व संगीतकार मेहुल चैपड़ा ने सुमधुर स्वागत एवं भक्ति गीत प्रस्तुत किए। श्री संघ की ओर से अभय लुनिया, मोहनलाल कांसवा, राजेश पटवा, राजेश सुराना आदि ने विधायक चेतन्य काश्यप का बहुमान किया। काश्यप ने इस मौके पर कहा कि रतलाम में गुरुदेव का यह चातुर्मास ऐतिहासिक होगा। युवाओं को संस्कारित करने की आज महती आवश्यकता हैं और गुरुदेव इसी उद्देश्य से चातुर्मास के दौरान परिर्वतन का शंखनाद शिविरों का आयोजन करेंगे। काश्यप ने कहा कि 16 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रति रविवार होने वाले इन शिविरों के लाभार्थी वे रहेंगे। उनके परिवार का सौभाग्य है कि आचार्य श्री की निश्रा में युवाओं को संस्कारित करने के इस प्रकल्प का लाभ उन्हें मिला है। श्री संघ अध्यक्ष लुनिया ने बताया कि मोहन टॉकिज में 26 जून से प्रतिदिन प्रातः 9.15 से 10.15 बजे तक आचार्य श्री के प्रेरक प्रवचन होंगे। 

    ]]>
    Sun, 25 Jun 2023 21:55:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रवचनकार आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश आज, "माय 5 पावर" विषय पर देंगे प्रवचन https://acntimes.com/Chaturmasik-Mangal-Pravesh-of-Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji-today https://acntimes.com/Chaturmasik-Mangal-Pravesh-of-Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम  श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी रतलाम के तत्वावधान में पूज्य प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. का भव्यचातुर्मास मंगल प्रवेश 25 जून को होगा। प्रवेश जुलूस प्रातः 8.30 बजे नौलाईपुरा स्थित डाड़मचदजी विनोद मेहता परिवार के निवास से निकलेगा। 

    मंगल प्रवेश जुलूस नौलाईपुरा से शुरू होकर चैमुखीपुल, चांदनी चैक, तोपखाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, खेरादीवास, घास बाजार होकर चल समारोह के रूप में सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकिज में पहुंचकर धर्मसभा में परिर्वतित होगा। यहां आचार्य श्री "माय 5 पावर" विषय पर प्रवचन देंगे। इससे पूर्व जालना, महाराष्ट्र के संगीतकार मेहुल चैपड़ा स्वागत गीत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद स्वामी वात्सल्य होगा। श्री संघ अध्यक्ष अभय लुनिया एवं सचिव राजेश सुराना ने बताया कि मोहन टॉकिज में 26 जून से प्रतिदिन प्रातः 9.15 से 10.15 बजे तक आचार्य श्री के प्रेरक प्रवचन होंगे। उन्होंने सर्व समाज से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है।

    हिंसा के दौर में वर्धमान की आवश्यकता

    पूज्य प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. ने शनिवार को कहा कि वर्तमान में जब चारों ओर हिंसा फैल रही है, तब वर्धमान की आवश्यकता महसूस हो रही है। भगवान महावीर का आज ही के दिन वर्धमान के रूप में जन्म कल्याणक हुआ था। त्रिशला माता की कोख में जब प्रभु का अवतरण हुआ था तो माता ने महास्वपनों के दर्शन किए थे। आचार्य श्री ने खैरादीवास स्थित नीमवाला उपाश्रय में प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान महावीर के कई स्वरूप है। वे विनयवान थे, पराक्रमी थे, करुणा वत्सल थे और विचारक भी थे। उनका एक ही संदेश था कि जगत के सभी जीवों को अपना मानों और अहिंसा के मार्ग पर चलो।

    आचार्य श्री को ओढ़ाई कामली

    प्रवचन के दौरान त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ ट्रस्ट मण्डल द्वारा आचार्य श्री को कामली ओढ़ाई गयी। श्री संघ अध्यक्ष राजेन्द्र लुणावत, राजेन्द्र सुराणा, सुजानमल सोनी, निर्मल कटारिया, परिषद अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका, कमलेश भण्डारी डॉ. नरेंद्र मेहता, अजीत कटलेचा, चितरंजन लुणावत, नीलेश लोढ़ा, सतीश खेड़ावाला, सुरेंद्र गंग, अभय सकलेचा, शेखर घोचा एवं श्रेणिक सकलेचा आदि उपस्थित रहे। लाभार्थी परिवार के पंकज मेहता ने समाजजनों से आचार्य श्री के मंगल प्रवेश अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया। संचालन राजेश खाबिया ने किया।

    ]]>
    Sun, 25 Jun 2023 00:10:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    समाज को ‘मोशन’, ‘इमोशन’ व ‘डिवोशन’ का संदेश और ‘माय 5 पॉवर’ का ज्ञान देंगे आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी, चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश 25 जून को https://acntimes.com/Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji-will-give-the-message-of--motion-emotion-and-devotion https://acntimes.com/Acharya-Shri-Vijay-Kulbodi-Surishwarji-will-give-the-message-of--motion-emotion-and-devotion पू. प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री विजय कुलबोधिसूरीश्वरजी म.सा. का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश 25 जून को, हर रविवार को युवाओं के लिए होगा विशेष शिविर

    एसीएन टाइम्स @  रतलाम । श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेतांबर पेढ़ी रतलाम के तत्वावधान में पूज्य प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री विजय कुलबोधिसूरीश्वरजी  म.सा.  का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश 25 जून को होगा। वे यहां यहां समाज को गतिशील रहने, कर्मशील और भक्तिशील बनने का संदेश देंगे। इसके अलावा वे अपने अंतर की 5 शक्तियों को पहचानने की अलख भी जगाएंगे।

    मंगल प्रवेश के पूर्व आयोजित पत्रकारवार्ता में आचार्य श्री ने चातुर्मास के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे रतलाम में समाज को तीन संदेश देने आए हैं। पहला संदेश ‘मोशन’, दूसरा ‘इमोशन’ और तीसरा ‘डिवोशन’ है। मोशन से आशय हर व्यक्ति धर्म के प्रति गतिशील बने। दूसरा सोशल मीडिया के कारण इमोशन खत्म हो रहा है, जिसे जागृत करें और डिवोशन से तात्पर्य भक्तिशील बनाने से है।

    उन्होंने कहा कि मीडिया वर्तमान समय में अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। वह जैसा संदेश पहुंचाता है, वैसा ही माहौल बनता है। इसलिए सभी सकारात्मक संदेशों का अधिक से अधिक प्रसार करें। उनके मतानुसार धर्म सिर्फ राजनीति में ही नहीं अपितु हर क्षेत्र में होना चाहिए। व्यापार भी धर्म के बिना सफल नहीं होता। हर कार्यक्षेत्र की अपनी नीति और नियम होते हैं और उस धर्म का पालन होना चाहिए। आचार्य श्री ने कहा कि उनका उद्देश्य समग्र जैन समाज में एकजुटता लाना है, क्योंकि संगठित समाज की ही महत्ता होती है। बिखरा हुआ समाज कभी ताकतवर नहीं रहता।

    15 से 50 वर्ष तक के लोग जुड़ेंगे परिवर्तन का शंखनाद शिविर में

    आचार्य श्री ने बताया कि चातुर्मास के दौरान युवाओं के लिए रविवार को ‘परिवर्तन का शंखनाद’ शिविर आयोजित होगा। इसमें 15 से 50 वर्ष तक के सभी लोगों को जोड़ेंगे। मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, वेब सीरीज से हमारी युवा पीढ़ी भटक रही है। मोबाइल दुधारी तलवार है। सुविधाओं का सदुपयोग भी होता है और दुरुपयोग भी। आपको क्या सीखना है, यह स्वयं तय करना होगा। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से हमारा मकसद युवाओं को बचाना है।

    1700 किमी पदयात्रा कर पहुंचे रतलाम

    पत्रकारवार्ता में पन्यास प्रवर मुनिराज ज्ञानबोधी विजयजी  म.सा.  ने बताया कि आचार्य श्री 1700 किमी का विहार कर रतलाम आए है। उन्होंने 9 वर्ष की अल्पायु में संयम धारण कर लिया था और 46 वर्षों का साधु जीवन पूर्ण कर चुके हैं। यानी उनके पास अभ्यास भी है और अनुभव भी। किसी को कोई बात कहने लिए सिर्फ अभ्यास पर्याप्त नहीं है, अनुभव भी जरूरी है। चातुर्मास के दौरान आचार्य श्री की निश्रा में रतलाम एवं मालवा क्षेत्र को धर्म से जोड़ने के विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनमें सर्व समाज शामिल होगा। आरंभ में गणतंत्र मेहता ने स्वागत किया। आभार प्रदर्शन श्री संघ अध्यक्ष अभय लुनिया ने माना। पूर्व अध्यक्ष सुनील ललवानी एवं सचिव राजेश सुराणा भी उपस्थित रहे।

    नौलाईपुरा से निकलेगा मंगल प्रवेश जुलूस

    आचार्य श्री का चातुर्मास हेतु 25 जून को नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। प्रवेश जुलूस 8.30 बजे श्री डाड़मचंदजी विनोद मेहता परिवार के नौलाईपुरा स्थित निवास से निकलेगा। यह सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकिज में पहुंचकर धर्मसभा में परिर्वतित हो जाएगा। यहां आचार्य श्री "माय 5 पॉवर" विषय पर प्रवचन देंगे। इसके बाद स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा। मोहन टॉकिज में 26 जून से प्रतिदिन प्रातः 9.15 से 10.15 बजे तक प्रवचन होंगे।

    ]]>
    Fri, 23 Jun 2023 18:38:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री किरीट भाई जी के सान्निध्य में 4 जुलाई को रतलाम में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनेगा, शिष्यों और भक्तों की जिज्ञासाओं का करेंगे समाधान https://acntimes.com/Guru-Purnima-festival-will-be-celebrated-in-Ratlam-on-July-4-in-the-company-of-shri-Kirit-Bhai-ji https://acntimes.com/Guru-Purnima-festival-will-be-celebrated-in-Ratlam-on-July-4-in-the-company-of-shri-Kirit-Bhai-ji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । परम पूज्य श्री किरीट भाई जी गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रतलाम पधार रहे हैं। 15 दिन की सतत् गुरु कृपा यात्रा के दौरान वे 4 जुलाई को रतलाम पहुंचेगा। उनके सान्निध्य में सज्जन प्रभा अजंता पैलेस में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तुलसी परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा।

    प्रोफेसर राजकुमार कटारे, कीर्ति व्यास और हरीश रत्नावत ने बताया कि गुरुदेव भक्तों के आग्रह पर विगत पंद्रह वर्षों से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रतलाम आते रहे हैं। कोरोना काल के समय दो वर्ष तक कार्यक्रम नहीं हो सका था जो ईश्वर की कृपा से पुन: प्रारंभ हुआ है। इस बार गुरुदेव श्री किरीट भाई जी सूरत से पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से रतलाम पहुंचेंगे। इस मौके पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें श्री किरीट भाई आशीर्वचन देंगे। वे शिष्यों और भक्तों के प्रश्नों का उत्तर भी देंगे। तत्पश्चात् लडूडू गोपाल का अभिषेक गुरुदेव के कर कमलों से होगा। शिष्यों को दर्शन देने के पश्चात वे इंदौर प्रस्थान करेंगे।

    तुलसी परिवार रतलाम के अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी और सचिव प्रोफेसर सुषमा कटारे सहित अन्य ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग लाभ लेने का अनुरोध किया है।

    ]]>
    Thu, 22 Jun 2023 18:53:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महाकालेश्वर यात्रा के लिए पंजीयन शुरू, प्रथम आराध्य गणपति को दिया पहला आमंत्रण, पंजीयन करवाने पर ही मिलेगा यात्रा करने का मौका https://acntimes.com/Registration-started-for-Ratlam-to-Mahakaleshwar-Yatra https://acntimes.com/Registration-started-for-Ratlam-to-Mahakaleshwar-Yatra एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सावन माह के प्रत्येक सोमवार को रतलाम से महाकालेश्वर तक की यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए पंजीयन शुरू हो गए हैं। यात्रा के लिए पहला आमंत्रण ऊंकाला रोड स्थित खड़े गणेश गणपति जी को दिया गया। पंजीयन कार्यालय में शहरवासी यात्रा के पंजीयन को लेकर आने लगे है। 20 जून से वार्ड स्तर पर पंजीयन किए जाएंगे।

    रतलामवासियों को महाकालेश्वर की निःशुल्क यात्रा के लिए शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में पंजीयन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत गायत्री परिवार के नगर के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा की उपस्थिति में हुई। अब तक 447 लोगों द्वारा पंजीयन करवाए जा चुके हैं। पंजीयन फॉर्म भरने में संगीता राठौड़ और डॉली साहू की भूमिका प्रमुख रही। दावा किया जा रहा है कि महाकालेश्वर यात्रा का आयोजन बाबा महाकाल खुद हैं। सर्वधर्म समाज के लिए निकाली जा रही यात्रा के लिए पंजीयन अनिवार्य किया गया है। बगैर पंजीयन के कोई भी यात्रा नहीं कर सकेगा। इसमें पहले आओ पहले जाओ की तर्ज पर यात्रा करने का अवसर मिलेगा। पंजीयन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 6 बजे तक कराए जा सकते हैं।

    जानकारी के अनुसार प्रत्येक सावन सोमवार को यात्रा सुबह 7 बजे राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से प्रस्थान करेगी। उसी दिन रात को 8 बजे उज्जैन से रतलाम के लिए वापसी होगी। भोजन भी कराया जाएगा जो कि उज्जैन में होगा।

    ]]>
    Sat, 17 Jun 2023 01:10:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम वाले देह दृष्टि से जगे हुए हैं, हम उन्हें आत्म दृष्टि से जागरण का संदेश देने आए हैं& आचार्य विजयराजजी मसा https://acntimes.com/The-people-of-Ratlam-have-come-to-awaken-with-soul-vision-Acharya-Vijayrajji https://acntimes.com/The-people-of-Ratlam-have-come-to-awaken-with-soul-vision-Acharya-Vijayrajji वर्षावास से पहले मोहनबाग में करेंगे 11 दिवसीय मौन साधना, 27 जून को होगा मंगल प्रवेश

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जागरण दो प्रकार के होते हैं। देह का जागरण और आत्मा का जागरण। देह जागरण द्रव्य का जागरण कहलाता है, जबकि आत्मा का जागरण भाव जागरण होता है। रतलाम वाले देह दृष्टि से जगे हुए हैं, हम उन्हें आत्म दृष्टि से जागरण का संदेश देने आए हैं।

    यह बात परम पूज्य, प्रज्ञा निधि, युगपुरुष आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा ने मोहनबाग में उपस्थित आचार्यश्री एवं उपाघ्याय, प्रज्ञारत्न, विद्वद्ववण्य श्री जितेश मुनिजी मसा आदि ठाणा-13 एवं महासतियांजी आदि ठाणा-15 ने कही। उनका इस वर्षावास रतलाम में होगा। आचार्यश्री ने उठो नर-नारियों जागो, जगाने संत आए हैं भजन की पंक्तियों के साथ संबोधन प्रारंभ कर जागरण का महत्व बताया।

    उन्होंने कहा कि मुनि आत्मा से जागृत होते हैं, वे ही दूसरों को जागृत होने का उपदेश दे सकते हैं। व्यक्ति जब जगने और जगाने के लिए संतों के सानिध्य में आता है, तो उसे पता होना चाहिए कि आत्मा का जागरण ही वास्तविक होता है। हम सबको आत्म जागरण प्राप्त करना है, क्योंकि जो आत्म दृष्टि को प्राप्त कर लेते हैं, वे ही अपनी मंजिल को पाते हैं।

    आचार्य ने कहा कि हर व्यक्ति को देह और आत्मा का पृथक-पृथक संबंध जानना चाहिए। अन्यथा यह भ्रम बना रहता है कि आत्मा और देह एक ही है। वास्तव में देह मृण्मय और आत्मा चिन्मय है। चिन्मय आत्मा का ज्ञान सच्चा और वास्तविक है, जो इसे प्राप्त कर लेता है, वह देह में आसक्त नहीं होता। धर्मसभा को महासती श्री ख्यातिश्रीजी मसा ने भी संबोधित किया।

    चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 27 जून को

    वर्षावास हेतु सबका हुक्मगच्छीय साधुमार्गी शान्त-क्रांति जैन श्रावक संघ रतलाम के तत्वावधान में 27 जून को नगर में भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश होगा। इससे पूर्व आचार्य प्रवर 11 दिवसीय मौन साधना पूर्ण कर 26 जून को सुबह 10 बजे मोहनबाग सैलाना रोड पर महामांगलिक श्रवण कराएंगे। 27 जून को चातुर्मास मंगल प्रवेश होगा। प्रवेश जुलूस सुबह 8 बजे मोहनबाग से प्रारंभ होकर सागोद रोड स्थित जैन स्कूल पहुंचेगा। जैन स्कूल परिसर में प्रवचन के बाद गौतम प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। संचालन कमल मेहता ने किया। प्रवचन के पश्चात श्री संघ द्वारा गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें चेन्नई, बीकानेर, मुंबई, मंदसौर और इंदौर आदि से पधारे संघों के श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए।

    ]]>
    Wed, 14 Jun 2023 20:24:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    27 जून को होगा भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश, 14 से 11 दिवसीय मौन साधना एवं 26 को महामांगलिक होगा https://acntimes.com/Grand-Chaturmasik-Mangal-Pravesh-will-be-held-on-June-27-of-Jain-teachers-and-saints https://acntimes.com/Grand-Chaturmasik-Mangal-Pravesh-will-be-held-on-June-27-of-Jain-teachers-and-saints एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आचार्य 1008 श्री विजयराजजी मसा एवं उपाघ्याय, प्रज्ञारत्न, विद्वद्ववरेण्य श्री जितेश मुनिजी मसा आदि ठाणा-13 एवं महासतियां जी आदि ठाणा-15 वर्षावास इस वर्ष रतलाम में होगा। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी शान्त-क्रांति जैन श्रावक संघ रतलाम के तत्वावधान में उनका 27 जून को नगर में भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश होगा। 

    श्री संघ अध्यक्ष मोहनलाल पिरोदिया एवं मंत्री दिलीप मूणत ने बताया कि आचार्य प्रवर 12 जून को जावरा तरफ से विहार करते हुए रतलाम पधारेंगे। इसके बाद वे मोहन बाग में 14 से जून से 11 दिवसीय मौन साधना करेंगे। इसके पश्चात 26 जून को सुबह 10 बजे मोहन बाग सैलाना रोड पर उनकी महामांगलिक होने की संभावना हैं। उनका भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश 27 जून को होगा। प्रवेश जुलुस सुबह 8 बजे मोहन बाग से प्रारंभ होकर सागोद रोड स्थित जैन स्कूल पहुंचेगा। जैन स्कूल परिसर में प्रवचन के बाद गौतम प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।  

    पिरोदिया एवं मूणत ने बताया कि आचार्य प्रवर के आज्ञानुवर्तनी विद्वान सेवारत्न श्री रत्नेश मुनिजी मसा, तरूण तपस्वी युगप्रभजी मसा, विद्वान श्री धैर्य मुनिजी मसा, विश्वास मुनिजी मसा, दिव्यम मुनिजी मसा, यशभद्र मुनिजी मसा, सेवा निष्ठ जयमंगल मुनिजी मसा, आदर्श संत रत्न श्री वैराग्यप्रिय मुनिजी मसा,श्री विशालप्रिय मुनिजी मसा, श्री नीरजप्रिय मुनिजी मसा, श्री नमनप्रिय मुनिजी मसा आदि ठाणा रतलाम में चातुर्मास करेंगे।  

    इनका भी होगा आगमन

    इसी प्रकार शासन प्रभाविका महाश्रमणी रत्ना परम विदुषी, महासती श्री प्रभावतीजी मसा, तरुण तपस्विनी तत्व जिज्ञासु महासती श्री अभिलाषाजी मसा, तरुण तपस्विनी विदुषी महासती श्री युगप्रभाजी मसा, तरुण तपस्विनी महासती श्री ख्यातिश्रीजी मसा, विद्यावागनी महासती श्री चिंतनप्रज्ञाजी मसा, आदर्श साध्वी रत्ना महासती श्री मिनाक्षी जी मसा, विद्यावागनी महासती श्री गुप्तीजी मसा, नवदीक्षिता महासती श्री महकप्रभाजी मसा, नवदीक्षिता महासती श्री मोहकप्रभाजी मसा ठाणा-9, शासन प्रभाविका आदर्श त्यागनी श्री पारस कंवरजी मसा, मधुर व्याख्यानी विदुषी महासती श्री कनकश्रीजी मसा, एकान्त तप की तपस्विनी परम विदुषी महासती श्री पद्मश्रीजी मसा,सेवाभावी सरलमना महासती श्री सुरेखाश्रीजी मसा,तपस्विनी कवियित्री विदुषी महासती इन्दु्रप्रभाजी मसा एवं तपस्विनी सेवागुण संपन्न महासती श्री निरूपणाश्री जी मसा ठाणा-6 का रतलाम में वर्षावास हो रहा है।

    ]]>
    Fri, 09 Jun 2023 00:20:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    13वां साईं भंडारा 12 जून को डीआरएम कार्यालय परिसर में, आबिद हुसैन मीर रेलवे कार स्टाफ एसोसिएशन के नौवीं बार अध्यक्ष बने https://acntimes.com/13th-Sai-Bhandara-on-12th-June-at-DRM-office-premises https://acntimes.com/13th-Sai-Bhandara-on-12th-June-at-DRM-office-premises एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल (डीआरएम) कार्यालय परिसर में स्थत साईं बाबा के मंदिर पर 13वां साईं भंडारा 12 जून को होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन करने वाली समिति रेलवे कार स्टाफ एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया जिसमें आबिद हुसैन मीर को पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया। अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का चयन भी किया गया।

    अध्यक्ष आबिद हुसैन मीर ने बताया साईं भंडारे का आयोजन मंडल रेल कार्यालय परिसर में ऑफिसर रेस्ट हाउस के पास 12 जून को सुबह 11 से अपराह्न 4 बजे तक होगा। आयोजन रतलाम रेलवे कार स्टाफ यूनियन के तत्वाधान में समस्त रेलवे स्टाफ द्वारा किया जाएगा। भंडारे का यह 13वां साल है। बाबा की पूजा अर्चना के पश्चात भक्तजन भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। 

    रेलवे कार स्टाफ यूनियन की बैठक व निर्वाचन पिछले दिनों हुए। इसमें सर्वानुमति से आबिद हुसैन मीर लगातार नौवीं बार भी अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके पूर्व के आठों कार्यकाल काफी अच्छे रहे जिससे प्रभावित होकर सभी सदस्यों ने पुनः अध्यक्ष पद की बागडोर उन्हें सौंप दी। इस दौरान कार्यकारिणी के अन्य पदों का निर्वाचन भी हुआ। इसमें उपाध्यक्ष जसवंत टांक, कोषाध्यक्ष सुनील साईंराम, सचिव मनीष कैथवास तथा मीडिया प्रभारी सुनील व्यास चुने गए। वीरेन्द्र नागौरा, बाबूसिंह, अभिषेक, अश्विनी, कोमल, प्रताप को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। अध्यक्ष आबिद मीर सहित समस्त कार्यकारिणी ने श्रद्धालुओं से भंडारे में भोजन-प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

    ]]>
    Thu, 08 Jun 2023 19:47:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    थांदला में जैन संत के साथ समुदाय विशेष के व्यक्ति ने की अशोभनीय घटना, सकल जैन श्रीसंघ ने गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा https://acntimes.com/Outrage-in-Jain-society-memorandum-submitted-against-indecency-with-saint https://acntimes.com/Outrage-in-Jain-society-memorandum-submitted-against-indecency-with-saint पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी व विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में कड़ी कार्रवाई की मांग 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । थांदला में जैन संत के साथ हुई अशोभनीय घटना के विरोध में सकल जैन श्रीसंघ का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी से मुलाकात की। उन्हें प्रदेश के गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर जैन संत के साथ अशोभनीय घटना करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सकल जैन श्रीसंघ के मार्गदर्शक पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी एवं विधायक चेतन्य काश्यप भी उपस्थित थे।

    ज्ञापन का वाचन सकल जैन श्रीसंघ के प्रकाश मूणत ने किया। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह झाबुआ जिले के थांदला में आचार्य प्रवर श्री उमेश मुनिजी म.सा. के पट्टधर सुशिष्य पूज्य प्रवर्तक श्री जिनेन्द्र मुनिजी म.सा. के शिष्य श्री शुभेश मुनिजी म.सा. के साथ जंगलचर्या के दौरान समुदाय विशेष के शरारती तत्वों द्वारा अति अशोभनीय व्यवहार किया गया। इससे समस्त जैन समुदाय आहत है। उन्होंने इस जघन्य अपराध की घोर निन्दा करते हुए कहा कि संत समाज की अनमोल धरोहर हैं। वे स्वयं की साधना के साथ जगत के हित की कामना के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। उनके साथ इस प्रकार का अनुचित व्यवहार समग्र जैन समाज के लिए असहनीय है। ज्ञापन में बताया गया कि थांदला श्रीसंघ के आवेदन पर स्थानीय प्रशासन ने दोषी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है। ज्ञापन में इन तत्वों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई है ताकि भविष्य में एसी अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।

    ये रहे उपस्थित

    ज्ञापन देने के दौरान सकल जैन श्रीसंघ के संचालक मंडल सदस्य ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल, राजेश सुराना, श्रीसंघों के अभय लुनिया, सुदर्शन पिरोदिया, अशोक चत्तर, अशोक लुनिया, ललित पटवा, दिलीप जैन माण्डोत, राजेन्द्र लुणावत, मनसुख चौपड़ा, विजय पटवा, मोहनलाल पिरोदिया, प्रकाशचंद दरड़ा, हंसराज चौपाड़ा, राजकुमार अजमेरा, कमलेश पापरीवाल, ओम अग्रवाल, जयंतीलाल पाणोत, राजेश कुमार भुजियावाला तथा श्रैणिक चाणोदिया एवं महावीर जैन युवा संघ के झमक भरगट आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 05 Jun 2023 23:23:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा, सेव, सोना, साड़ी और संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध होगा रतलाम& महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी https://acntimes.com/Mahamandaleshwar-Swami-Chidambaranands-Bhagwat-Katha-Vishram https://acntimes.com/Mahamandaleshwar-Swami-Chidambaranands-Bhagwat-Katha-Vishram सभी सुखी, समृद्ध हो और ऐसे आयोजन करते रहे की कामना के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति

    चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के आयोजन में अंतिम दिन मुख्य अतिथि रहे रतलाम सांसद

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा में जो कुछ भी श्रवण किया है, उसे अपने आचरण में आत्मसात करेंगे। जीवन के सर्वांगीण विकास में भक्ति और ज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान है। इसे निरंतर बढ़ाते रहें। रतलाम में भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक और धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा।

    ये उद्गार महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती महाराज ने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के विश्राम सत्र में कहे।
    श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहित पर व्यास पीठ से पोथी पूजन कर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान रतलाम सांसद मुख्य अतिथि रहे। फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप एवं नीता काश्यप ने भागवत जी को विदा किया। इस अवसर पर मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, श्रवण काश्यप आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और भाजपा मंडल महामंत्रियों ने स्वामीजी के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद लिया।

    ‘विधायक काश्यप ने मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने का किया काम’

    कथा के अंतिम दिन स्वामीजी ने कहा कि शरीर के साथ मन भी स्वस्थ होना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रतलाम के विधायक चेतन्य काश्यप ने मेडिकल कॉलेज शुरू कराया है और मन को स्वस्थ रखने के लिए कथा करवा रहे हैं। इस प्रकार इनके द्वारा मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने का काम किया गया है। जीवन की आपाधापी में आपका तन-मन स्वस्थ रहे, उसका इन्होंने ध्यान रखा है। इसके साथ ही रतलाम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है और सामाजिक समरसता के भाव से हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम किया है।

    ‘सेव, सोना, साड़ी के साथ ही संस्कृति के लिए भी जाना जाएगा रतलाम’

    स्वामीजी ने कहा कि रतलाम के लोगों में धर्म के प्रति बड़ी निष्ठा है। जैसे रतलाम की सेव का स्वाद कहीं नहीं मिलता है, वैसे ही यहां जैसे श्रोता भी कहीं नहीं मिलते हैं। विधायक काश्यप के प्रयासों से यह शहर अब सेव, साड़ी और सोना ही नहीं अपनी संस्कृति के लिए भी पहचाना जाएगा। स्वामीजी ने कहा कि कानों से अच्छा सुनो, आंखों से अच्छा देखो और मुंह से अच्छा बोलो, जिस मार्ग पर महापुरुष चले उस मार्ग पर चलो। मनमानी करोगे तो भटक जाओगे। आपको भटकाने वाले बहुत लोग मिलेंगे, ऐसे लोगों से बचना चाहिए। आप अच्छे काम करते जाओ, परिणाम की चिंता भगवान पर छोड़ दो। भगवान के यहां देर है, अंधेर नहीं। स्वामीजी ने उन्होंने सर्व कल्याण की कामना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन किया। तत्पश्चात महाआरती की गई।

    ‘जहां भागवत कथा होती है, भगवान जरूर उपस्थित होते हैं’

    इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जिसने भागवत कथा का श्रवण किया है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होना सुनिश्चित है। ऐसा कहा जाता है कि जहां भागवत कथा का आयोजन होता है, भगवान स्वयं वहां उपस्थित होते हैं, उनके दर्शन भले ही नहीं होते, लेकिन आशीर्वाद मिलता है। हम सभी को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाया जा सके। चेतन्य काश्यप जिस तरह से रतलाम के विकास में लगे हैं, उसी तरह से भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का काम भी कर रहे हैं।

    कथा ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश- विधायक चेतन्य काश्यप

    कथा के समापन अवसर पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि स्वामीजी के मुखारविंद से सात दिनों से ज्ञान की गंगा में यह संदेश मिला है कि वर्तमान समाज, धर्म, राजनीति, युवाओं के विकास में संस्कार जरूरी है। वर्तमान में परिवार तेजी से टूट रहे हैं, इसलिए संस्कारों से उन्हें जोड़े रखना जरूरी है। सभी समाजों ने यहां एक मंच पर आकर सामाजिक समरसता का उदाहरण दिया है, जिससे रतलाम का गौरव बढ़ा है। काश्यप ने कहा कि उन्हें सबसे बड़ा संतोष रतलाम में मेडिकल कॉलेज शुरू होने से मिला है।

    इनके सहयोग से सफल हुआ आयोजन, विधायक ने जताया आभार

    विधायक काश्यप ने कथा के दौरान सक्रिय सहयोग देने वाले हरिहर सेवा समिति के मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, कथा से जुड़ा कार्य संयोजन करने में मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, भोजन व्यवस्था संयोजन महापौर प्रहलाद पटेल व 200 कार्यकर्ताओं की टीम, भव्य कलश यात्रा संयोजन में ताराबेन सोनी, राखी व्यास, , निशा सोमानी, अनीता वसावा, अनीता कटारा व 30 महिलाओं की टीम, कलश यात्रा मार्ग संयोजन करने वाली टीम टीम, मंच व्यवस्था विपिन पोरवाल, प्रद्युम्न मजावदिया, भूपेंद्र कावड़िया, योगेश पापटवाल, वीआईपी बैठक व्यवस्था जयवंत कोठारी व टीम, भोजन बनाने की व्यवस्था धीरज व्यास, भण्डार व्यवस्था प्रकाश पटवा, कार्यक्रम संचालन विकास शैवाल, भक्तों को मैजिक वाहन से लाने के लिए अशोक पंचौली व संजय सोलंकी, स्वामीजी की कथा परायण को भक्तों तक फेसबुक, यू-ट्यूब एवं लाइव ऑडियो-वीडियो के माध्यम से पहुँचाने वाली टीम के समस्त सदस्यों के साथ कथा में पधारे समस्त भक्तों का आभार व्यक्त किया।

    इन्होंने किया स्वामी जी का स्वागत, आशीर्वाद लिया

    कथा के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल एवं भोजन व्यवस्था टीम, काकानी परिवार, श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट, सनातन सोश्यल ग्रुप एवं सनातन धर्म सभा, पाटीदार समाज, नमो ग्रुप, भाजपा महिला मोर्चा, सनातन सोश्यल ग्रुप एवं सनातन धर्मसभा, उत्सव महिला समिति, माहेश्वरी समाज एवं महिला प्रगति मंडल, भारतीय स्त्री शक्ति शाखा, संयुक्त माली समाज, दाऊजी धाम यूवा समिति, कसेरा सागल साथ समाज, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, पांचाल समाज, महाराष्ट्र समाज, ब्रह्मकुमारी आश्रम की दीदी, भोजन व्यवस्था के सभी सदस्यगण, गोपालसिंह गहलोत मित्र मंडल, नागर ब्राह्मण समाज, अखिल भारतीय कुभकार महासंघ, शिव शक्ति ग्रुप अलकापुरी, श्रीराम नवयुवक मंडल एवं किसान संघ द्वारा स्वामीजी का स्वागत अभिनन्दन कर आशीर्वाद लिया गया।

    ]]>
    Sun, 04 Jun 2023 23:30:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्मनिष्ठ होकर देश, धर्म और संस्कृति से जुड़े रहें, कथा का दान करने वाला सबसे बड़ा दानी& महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी https://acntimes.com/Stay-connected-to-the-country-religion-and-culture-by-being-religious-shri-Chidambaranand-ji https://acntimes.com/Stay-connected-to-the-country-religion-and-culture-by-being-religious-shri-Chidambaranand-ji चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन छटा दिन भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय रहे मुख्य अतिथि

    रविवार को होगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का विश्राम

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम। महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी महाराज ने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठे सत्र में उपस्थितजनों से आह्वान किया कि आप धर्मनिष्ठ और देश, धर्म और संस्कृति से जुड़कर संतों के दैविक कार्य में सहभागी बनें। कथा से पूर्व उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे में मृत आत्माओं की शांति के लिए स्वामीजी के सान्निध्य में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  कथा में मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, नीता काश्यप, श्रवण काश्यप आदि उपस्थित रहे। कथा का विश्राम रविवार को होगा।

    शनिवार को स्वामी जी ने  कथा में कंस वध एवं भगवान श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का चरित्र वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान को अभिमान पसंद नहीं है क्योंकि वह अपने भक्तों को दुखी नहीं देख सकते हैं। जहां अभिमान है, वहीं दुःख है और जहां भगवान हैं, वहीं सुख है। जो भगवान से जुड़ता है, वह सुखी है। कथाएं भगवान से जोड़ने के लिए होती हैं। हमें धर्म के प्रति निष्ठावान होना पड़ेगा। हमारी संस्कृति और पौराणिक इतिहास हमारी जड़ है। इस सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, पावन परंपरा रूपी जड़ को सींचने का सद्कार्य रतलाम में विधायक चेतन्य काश्यप कर रहे हैं। जो कथा का दान करता है, वह सबसे बड़ा दानी है।

    भगवान कथाओं में जीवंत रहते हैं

    स्वामीजी ने कहा कि जिस प्रकार घर में अंधेरा होता है तो मेहमान नहीं आते है, ठीक वैसे ही जिसके मन में अभिमान हो वहां भगवान नहीं आते है। कथा के माध्यम से मन के द्वार खोलें और भगवान को मन में जाने दीजिए। इससे आपका अभिमान खत्म हो जाएगा। भगवान कथाओं में जीवंत रहते हैं। आप जब इन कथाओं को सुनते तो भगवान आपके मन में प्रवेश करते हैं। यही एक माध्यम है, जिससे आप अभिमान को नहीं भगवान को महत्व दें। भगवान और संत अभिमान को दूर करने का काम करते हैं।

    भगवान पर विश्वास कम मत होने देना

    स्वामीजी ने कहा कि जीवन में भले ही कितने भी कष्ट, परेशानी आए, भगवान पर विश्वास कम मत होने देना। जब तक अज्ञान का आवरण आपके सामने रहेगा, तब तक भगवान के सामने होने पर भी आप उन्हे देख नहीं सकेंगे। भक्तों के अज्ञान का पर्दा भगवान स्वयं हटाते हैं। भगवान की कथाएं बांसुरी के समान होती हैं। आप दृष्टि को सकारात्मक रखिए, सफलता आपके कदम चूमेगी। राजनीति कैसी होनी चाहिए, यह कथाओं से सीखना चाहिए। सबसे पहले राष्ट्र भावना होनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी संस्कृत भाषा को बहुत महत्व दे रहे हैं। संसद भवन के लोकार्पण में तीन शिलालेख पट्ट लगाए गए थे, उसमें एक संस्कृत भाषा का था। वह जानते हैं कि संस्कृत मूल भाषा है। कम्प्यूटर ने भी संस्कृत को मूल भाषा के रूप में स्वीकार किया है।

    माटी का ऋण चुकाने के लिए राष्ट्र को सर्वोपरि मानना जरूरी- प्रदीप पांडेय

    भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने इस मौके पर कहा कि स्वामी जी राष्ट्र को सर्वोपरी मानते हुए राष्ट्र भावना जागृत करने का काम कर रहे हैं। आपकी तप और तपस्या बेकार नहीं जाएगी। सेवा, धर्म, शिक्षा, चिकित्सा, समरसता, संरक्षण देने के काम में रतलाम अग्रणी है, क्योंकि यहां के विधायक चेतन्य काश्यप हैं। देश में धर्म ध्वजा लहरा रही है, यानी देश बदल रहा है। जब संतों का आशीर्वाद होता है तो यह देश विश्व गुरु बनता है। हमें माटी का ऋण चुकाना है, तो राष्ट्र को सर्वोपरि मानना होगा। 

    इन संस्थाओं के प्रमुखों ने लिया महामण्डलेश्वर से आशीर्वाद

    कथा के दौरान श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज, श्री रविदास समाज, श्री जांगड़ा पोरवाल समाज, क्रिकेट केंद्र रतलाम, मलखंब, कबड्डी टीम, जैन सोशल यूथ, गुर्जर गौड़ महिला समिति, दर्जी समाज पुरानी पंचायत, सगर वंशीय माली समाज गढ़कैलाश, श्री गढ़कैलाश सेवा समिति, शाक्यद्वीप ब्राह्मण समाज, मेवाड़ा सेन समाज, मैजिक यूनियन, जूना गुजराती लोहार समाज, भाजपा सूरजमल जैन मंडल, श्री रघुवीर आश्रम बरबड़ रोड दर्जी समाज, एबीवीपी प्रांतीय संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, वैष्णव बैरागी समाज, मेहंदी कुई बालाजी न्यास, वाल्मिकी समाज, रतलाम रोटरी क्लब ऑफ प्लेटेनम, मुंबई हरिहर सेवा समिति व इंदौर से आए स्वामीजी के शिष्यों द्वारा उनका दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद लिया गया।

    ]]>
    Sat, 03 Jun 2023 22:47:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    संत भगवान के प्रतिनिधि के रूप में देश, धर्म और संस्कृति जागरण का कार्य करते हैं& महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी https://acntimes.com/Fifth-day-of-Shrimad-Bhagwat-Katha-in-Ratlam https://acntimes.com/Fifth-day-of-Shrimad-Bhagwat-Katha-in-Ratlam चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का पांचवां दिन

    मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, स्वामी श्री देवस्वरूपानंद महाराज, सुजान महाराज, बाबा सत्यनारायण मौर्य ने स्वामीजी का स्वागत अभिनंदन कर लिया आशीर्वाद

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  संत भगवान के प्रतिनिधि के रूप में देश, धर्म और संस्कृति जागरण का कार्य कथाओं के माध्यम से करते हैं। इसी क्रम में रतलाम में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित ज्ञान यज्ञ धर्म जागरण का अभिनव, अनुपम और अनुकरणीय आदर्श स्थापित कर चुका है। पानी जब सिर से ऊपर निकल जाता है, तब भगवान अवतरित होते हैं। संत महात्माओं का कर्तव्य है कि समाज को धर्म के प्रति जागृत करें। भगवान का अवतार भक्तों के लिए होता है। बिना भक्ति, ज्ञान व बोध के भगवान समझ नहीं आएंगे। भगवान सर्वत्र हैं, लेकिन दिखाई नहीं देते हैं। लकड़ी के संघर्षण से जैसे अग्नि प्रकट होती है, उसी तरह से तप, तपस्या और चिंतन करने से भगवान प्रकट होते हैं।

    यह उद्गार महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी  महाराज ने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पांचवें सत्र में कही। वे भगवान श्री कृष्ण की मनोहारी बाल सुलभ लीलाओं का भजन-संकीर्तन के साथ जीवंत वर्णन कर रह थे। इस पर भक्तों ने झूमते, नाचते, गाते हर्ष व्यक्त किया।

    कथा में मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, स्वामी श्री देवस्वरूपानंद महाराज, सुजान महाराज, बाबा सत्यनारायण मौर्य रहे। इनके द्वारा स्वामीजी का स्वागत अभिनंदन किया गया। सांसद गुप्ता ने विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। इस दौरान मोहनलाल भट्ट, मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, श्रवण काश्यप आदि उपस्थित रहे।

    स्वमीजी ने कहा कि भगवान हमारे दिल, दृष्टि, संबंध, प्रवृत्ति, सोच, विचार में हैं। भगवान कहते हैं तुम जैसी सोच और दृष्टि रखोगे, मैं उस संबंध को निभाने के लिए तुम्हारे सामने आ जाऊंगा। जीवन में तन, मन, वचन से कोई भी काम करो तो आप सफल होंगे। भगवान भक्त के आगे स्वयं को हमेशा हारा हुआ मानते हैं। घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए हल्दी, तेल, पानी मिलाकर भगवान के नाम का उच्चारण करके घर में छिड़काव करें। इस प्रयोग से शांति मिलती है।

    विधायक काश्यप में है समाज के प्रति दायित्व निर्वाह की प्रवृत्ति

    स्वामीजी ने कहा कि रतलाम विधायक चेतन्य कश्यप की समाज के प्रति जो दायित्व निर्वाह करने की प्रवृत्ति है, वह एक उदाहरण है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। केंद्र और राज्य सरकार के पहले रतलाम के लिए विधायक काश्यप ने ऑक्सीजन की बुकिंग की। उसके बाद केंद्र और राज्य सरकार ने व्यवस्था की। इसके लिए इनका सम्मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हो तो कम रहेगा।
    कथा का आयोजन भी धर्म की सेवा- सांसद गुप्ता

    कथा में सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि कथा हमारी सनातन परंपरा का आधार है। कथा जहां होती है, वहीं सनातन जीवन का आनंद रहता है। लोकसभा के नए भवन में धर्म दंड की स्थापना हुई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में धर्म और आध्यात्म का प्रचार हो रहा है। विधायक काश्यप सेवा संकल्पों को पूरा करने में लगे हुए हैं। कथा का आयोजन भी धर्म की सेवा है। कथा के पूर्व बाबा सत्यनारायण मौर्य ने कविता पाठ किया।

    इन्होंने किया स्वामीजी का स्वागत-अभिनंदन

    कथा के पूर्व झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, शिक्षक सांस्कृतिक मंच, लायंस क्लब, रतलाम स्थापना महोत्सव समिति, मेढ़ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, कटारिया फाउंडेशन, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, रतलाम ओलंपिक एसोसिएशन, श्री सिखवाल ब्राह्मण महिला मंडल, भाजपा जिला अंत्योदय प्रकोष्ठ, राठौर तेली समाज, भाजपा किसान मोर्चा, केशरिया जागृति मंच, सहजयोग, युवक महासंघ, नित्यानंद धाम, हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज, गुजराती सेन समाज अनंत नारायण मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृति संस्थाओं ने स्वामीजी का स्वागत अभिनंदन किया।

    ]]>
    Fri, 02 Jun 2023 23:15:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में जन्मोत्सव से कृष्णमय हुआ कथा पंडाल, गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां https://acntimes.com/Katha-pandal-turned-black-from-birth-anniversary-in-Shrimad-Bhagwat-Katha-Gyan-Yagya https://acntimes.com/Katha-pandal-turned-black-from-birth-anniversary-in-Shrimad-Bhagwat-Katha-Gyan-Yagya
  • बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में गोकुल और वृंदावन जैसा दिखा नजारा
  • महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती ने कहा भगवान सिर्फ भक्तों से प्रेम करते हैं
  • चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का चौथा दिन
  • मुख्य अतिथि कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत और महापौर प्रहलाद पटेल ने स्वामीजी का स्वागत कर आशीर्वाद लिया
  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अन्याय और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान प्रकट होते हैं। भगवान का जन्म और कर्म दिव्य है। समाज को इससे प्रेरणा लेना चाहिए।

    प्रभु के जन्म का प्रसंग आते ही बरबड़ स्थित विधायक सभागृह के पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। विधायक चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप एवं श्रवण काश्यप ने श्री कृष्ण के बाल रूप को पालने में झुलाया। प्रभु के अवतरण पर चारों ओर बधाइयां बटने लगीं। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और ढोल-धमाके व जयकारों के बीच पूरा पांडाल जय कन्हैयालाल के स्वरों से गूंज उठा। पंडाल को इस मौके के लिए विशेष रूप से सजाया गया था। इसके पूर्व भगवान श्रीराम के जन्म की कथा भी स्वामीजी ने श्रवण कराई। कथा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत एवं महापौर प्रहलाद पटेल उपस्थित हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर स्वामीजी का स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल भी उपस्थित रहे।
    आप भगवान की तरफ एक दम बढ़ाओ, वे 100 कदम दौड़े चले आएंगे

    महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती ने कहा कि भगवान सिर्फ भक्तों से प्रेम करते हैं। इसके लिए आपके अंदर प्रेम और भक्ति के साथ वात्सल्य होना चाहिए। भगवान की तरफ आप एक कदम बढ़ाओगे तो वे सौ कदम दौड़े चले आएंगे। आप ठान लो तो कुछ भी कर सकते हो। आपके संकल्प में शक्ति होना चाहिए। जिस प्रकार बल्ब को जलाने के लिए तार को एक बार जोड़ना पड़ता है, ऐसे ही अपने मन को भगवान से एक बार जोड़ लो पाप मिट जाएंगे और पुण्य का उदय होगा।

    स्वामीजी ने कथा में कहा कि थोड़ी सी गलतफहमी परिवार को नष्ट करने का काम करती है। किसी एक का अहंकार पूरे परिवार के विनाश का कारण बनता है। संसार में लोग बुद्धिमान भले ही दिखते हैं, लेकिन बुद्धिमानी उनके व्यवहार में नहीं दिखती है। उनमें अंहकार, अभिमान झलकता है, जो पतन का कारण होता है। अविश्वास की खाई जीवन को समाप्त करती है, इसलिए एक-दूसरे पर विश्वास होना चाहिए। जिनकी बुद्धि घुटनों में होती है, वे धर्म को नहीं इच्छा को महत्व देते हैं। महापुरुषों ने कभी इच्छाओं को महत्व नहीं दिया, इसलिए आज सभी लोग उन्हें याद करते हैं।
    जनप्रतिनिधि का काम सिर्फ भोजन की व्यवस्था करना, सड़कें बनाना या उद्योग खोलना ही नहीं
    स्वामी जी ने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम केवल भोजन की व्यवस्था, सड़कें बनाना, उद्योग खोलना और रोजगार दिलाना ही नहीं होता, मानव जीवन में नैतिकता, संस्कार, संस्कृति का प्रभाव कैसे बढ़ें यह काम भी हर जनप्रतिनिधि को करना चाहिए। रतलाम में विधायक चेतन्य काश्यप संपूर्ण समाज के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को फलीभूत कर रहे हैं। यह भौतिक विकास के साथ हमारी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जो धरोहर है, उनके संरक्षण और जीर्णोद्धार की दिशा में भी प्रयास कर रहे हैं। स्वामीजी ने काश्यप को विश्वास दिलाया कि आपकी इस दिशा में एक कदम उठाएंगे तो संत समाज चार कदम उठाने के लिए तैयार है।
    धर्म-संस्कृति बिना विश्व कल्याण व शांति संभव नहीं- गेहलोत

    कर्नाटक के राज्यपाल गेहलोत ने इस अवसर पर कहा कि हमारा देश ऋषि-मुनियों का देश है। उनके आशीर्वचन से ही देश का धर्म, संस्कृति, सभ्यता और आध्यात्म विश्व के अनेकों देशों के लोगों को प्रभावित कर रहा है। कई देशों के लोग हमारे धर्म-संस्कृति को अपना कर अपने जीवन को सफल करने का प्रयास कर रहे है। गेहलोत ने कथा में सुनाए जाने वाले प्रसंगों को अंगीकार करने का आह्वान किया और कहा कि व्यक्ति को जब बचपन से धर्म संस्कृति के संस्कार मिलते हैं, तो उसका, परिवार, समाज का जीवन सफल हो जाता है। कलयुग में धर्म संस्कृति की महती आवश्यकता है। इसके बिना विश्व कल्याण और शांति संभव नहीं है। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कथा कई संदेश देती है। हमें उसके संदेशों का अनुसरण कर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। रतलाम में विधायक काश्यप द्वारा भौतिक विकास के साथ-साथ धार्मिक, आध्यात्मिक, शैक्षिणक, खेलकूद और सामाजिक विकास के कई आयाम स्थापित किए गए हैं, जो उन्हें अलग ही स्थान दिलाते हैं।
    दिव्यांग शब्द देकर गेलोत ने पीड़ित मानवता को दिलाया सम्मान- काश्यप

    विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि राजनीति एक ऐसा कर्म है, जिसे समझ कर किया जाए तो समाज में समरसता का माहौल निर्मित हो सकता है। वर्तमान समय में धर्म का कर्म अति आवश्यक है, क्योंकि इससे ही प्रकृति का संतुलन बना रह सकता है। महामहिम राज्यपाल गेहलोत ने भी सामाजिक बदलाव के कई प्रयास किए हैं। उन्होंने दिव्यांग शब्द देकर पीड़ित मानवता को सम्मान दिलाया है।
    इन्होंने किया स्वागत, लिया आशीर्वाद
    कथा के पूर्व श्री सनातन धर्म महासभा, श्री बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट, श्री हनुमान मंदिर हनुमान बाग, श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर, गायत्री परिवार, श्री गोपाल जी का मंदिर गौशाला रोड, अखिल भारतीय बलाई महासंघ, पूज्य सिंधी पंचायत एवं भारतीय सिंधुसभा, श्री सोनी सिंधी समाज, स्वर्णकार सिंधी समाज, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन, क्रीड़ा भारती रतलाम, श्री यादव अहीर समाज, श्री औदिच्य ब्राह्मण समाज, वाघेला गो सेवा समिति, पतंजलि युवा भारत, डॉं. ईश्वर बोराणा मित्र मंडल, अखिल भारतीय क्षत्रीय टांक महासभा, क्षत्रीय राजपूत समाज रतलाम अमृत सागर, सब्जी मंडी भारतीय संघ, भाजपा दीनदयाल मंडल, व्यापारी प्रकोष्ठ आदि ने स्वामी जी का स्वागत-वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
    ]]>
    Thu, 01 Jun 2023 23:02:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म और देश एक&दूसरे के पूरक, ये दोनों जरूरी हैं, इस देश में रहना है तो पृथ्वी, गाय, गंगा को मां मानें& स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती जी https://acntimes.com/Religion-and-country-complement-each-other-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati https://acntimes.com/Religion-and-country-complement-each-other-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का तीसरा दिन

    रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने किया शुभारम्भ

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इस देश में रहना है, तो धर्म को मानने वाले बनें। पृथ्वी, गाय, गंगा को मां मानने की प्रवृत्ति रखें। देश को सम्मान देने की प्रवृत्ति हो। यदि आपके अंदर यह प्रवृत्ति नहीं है, तो आप देश में रहने लायक नहीं हैं। लोग इस बात में उलझते हैं कि धर्म बड़ा या देश, लेकिन वास्तव में दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। हमारे जीवन में दोनों का होना जरूरी है।

    यह उदगार महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती जी महाराज ने व्यक्त किए। बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में तीसरे दिन की कथा का शुभारंभ फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने पूजा-अर्चना कर किया। कथा में मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना रहे। उन्होंने स्वामी जी का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। कथा के पूर्व विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा स्वामी जी का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान मोहनलाल भट्ट, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, निशा सोमानी, अनीता वसावा, अनीता कटारा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

    सोशल मीडिया पर आए मैसेज की प्रमाणिकता जरूर जांच लें

    स्वामी जी ने कहा कि वर्तमान में लोग भ्रम फैलाने में लगे है। इसमें सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। हम जो भी कहें हमारी कोई नहीं सुनता, क्योंकि आजकल सोशल मीडिया का चलन हो गया है। हनुमान जयंती को लेकर भी किसी ने भ्रम फैलाया कि यह जयंती नहीं, जन्मोत्सव है लेकिन शास्त्रों में इसका कोई उल्लेख नहीं है। शास्त्रों के अनुसार जयंती ही होती है, इसलिए वर्तमान समय में कोई भी मैसेज आए, तो उसकी प्रामाणिकता पता कर लेना चाहिए। सत्य वही होता है, जो शास्त्रों में है। उन्होंने कहा कि परमात्मा कोई भेद नहीं करता है। परमात्मा एक ही होता है। उसके कोई रूप नहीं है। वह आपकी प्रवृत्ति के अनुसार अवतरण लेता है। परमात्मा को जानने के लिए अध्ययन कीजिए। शास्त्रों का, पुराणों का, जैसे-जैसे जानोगे, वैसे-वैसे परमात्मा आपको समझ में आते जाएंगे।

    दूसरों की भलाई सबसे बड़ा धर्म

    स्वामी जी ने कहा दूसरों की भलाई से बड़ा धर्म नहीं है। धर्म की तो परिभाषा ही यही है। संसार में दूसरों के काम आने की प्रवृत्ति धर्म ही सिखाता है। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक काश्यप के माध्यम से पूरा रतलाम धर्ममय हो रहा है। वे प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। खेल, शिक्षा, समाज और धर्म के क्षेत्र में उनके कार्य अभिनंदनीय है।

    ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि स्वामी जी के मुखारविंद से कथा श्रवण करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। विधायक काश्यप की धर्म के प्रति बड़ी आस्था है। वे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु झूम उठे।

    इन्होंने किया स्वागत

    कथा के तीसरे दिन स्वामी जी का स्वागत श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज, आरएमपी डॉक्टर एसोसिएशन, श्री कसेरा सुधा समाज, श्री महावीर स्वामी जैन फाउंडेशन, भाजपा अंबेडकर मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव समिति एवं पंचेश्वर महादेव थावरिया बाजार, जीव दया समिति, प्रभु प्रेमी संघ, समन्वय परिवार, चिंतामन गणेश मंदिर समिति पैलेस रोड, तुलसी परिवार, रामजी राम भगवत कथा समिति, श्री राजपूत नवयुवक मंडल, रतलाम लॉ कॉलेज की ओर से ट्रस्टी अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, झालानी परिवार, मानव सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। 

    गुरुवार को राज्यपाल गेहलोत एवं महापौर पटेल होंगे अतिथि

    श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में गुरुवार को बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी महाराज की कथा में मुख्य अतिथि कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत एवं महापौर प्रहलाद पटेल रहेंगे।

    ]]>
    Wed, 31 May 2023 23:38:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भगवान का चिंतन ही बुरी परिस्थितियों से बचाएगा, इसलिए कथा में फिल्म की तरह परिवार के साथ जाएंगे& स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती https://acntimes.com/Thinking-of-God-alone-will-save-you-from-bad-situations-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati https://acntimes.com/Thinking-of-God-alone-will-save-you-from-bad-situations-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरा दिन म. प्र. संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष भरतदास बैरागी रहे मुख्य अतिथि

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में विधायक चेतन्य काश्यप ने पोथी पूजन किया। कथा में मुख्य अतिथि म.प्र. संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष भरतदास बैरागी रहे। उन्होंने स्वामीजी का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। कथा के पूर्व विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा स्वामी जी का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान मोहनलाल भट्ट, गोविन्द काकानी, मनोहर पोरवाल, संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप उपस्थित रहे। स्वामीजी के मुखारविंद से कथा सुनने के लिए हजारों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

    कथा के दूसरे दिन महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती जी ने कलयुग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस युग में भी अच्छे लोग होते हैं, इस बात का साक्षात प्रमाण यह कथा है, जिसका आयोजन राजनीति, सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले विधायक चेतन्य काश्यप कथा करा रहे हैं। सबको अच्छे काम को प्रोत्साहित करना चाहिए। कलयुग का जितना समय है उतना रहेगा। हम सोचते हैं कि जब परिस्थिति बदलेगी तब हम कुछ करेंगे। कथा का संदेश यह कहता है कि परिस्थिति बदलने का इंतजार मत करो, आप अभी से प्रयत्न करो परिस्थिति अपने आप बदल जाएगी। परिस्थिति किसी को रोकती नहीं है लेकिन लोग सुविधा भोगी हो गए हैं, जो लोग परिस्थिति बदलने की राह देखते हैं।

    स्वामीजी ने कहा कि भगवान का चिंतन ही बूरी परिस्थितियों से बचा सकता है, इसलिए सबको भगवान का चिंतन करना चाहिए। कोई कुछ भी कहे आप भगवान का कीर्तन करना छोड़ना नहीं। समय के फेर ने हमारी प्रवृति ऐसी बना दी है कि परिवार के साथ हम फिल्म देखने जाते हैं लेकिन कथा सुनने नहीं जाते। जबकि कथा में भी परिवार के साथ जाना चाहिए। यदि बच्चों को संस्कारी बनना है तो उन्हें बचपन से ही कथा में लेकर जाए। हर बच्चे को धर्म की जानकारी होना चाहिए, क्योंकि स्कूलों में शिक्षा दे सकते हैं लेकिन संस्कार कथाओं से मिलेंगे।

    मुख्य अतिथि बैरागी ने इस अवसर पर कहा कि यह भागवत सामान्य नहीं है। आज गंगा दशहरा है और रतलाम में इसके माध्यम से ज्ञान की गंगा प्रवाहित हो रही है। इससे समाज सुदृढ़, चरित्रवान और निष्ठावान बनता है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति पीढ़ियों को आगे बढ़ाती है। परिवार कैसा बने वह मातृशक्ति पर ही निर्भर करता है। मातृशक्ति ही संपूर्ण भारत का निर्माण कर राष्ट्र को वैभव पर ले जा सकती है। ऐसे धार्मिक प्रसंगों के कारण ही आज भारत पुनः विश्व गुरू के रूप में स्थापित होने जा रहा है।

    इन्होंने किया महामंडलेश्वर का स्वागत

    कथा के आरंभ में श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ ट्रस्ट मंडल के राजेंद्र लुणावत एवं ट्रस्टीगण, श्री मारवाड़ी सेन समाज के सूर्यप्रकाश तंवर, जगदीश वर्मा, संजय पंवार, विनोद तंवर, जयप्रकाश वर्मा, मनीष तंवर, कपिल सेन एवं समाजजन, मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अशोक सोनी एवं साथी, मेवाड़ा भाम्भी सूत्रकार समाज के जगदीश हरारिया एवं समाजजन, श्रीमाली ब्राहम्ण समाज के प्रकाश व्यास एवं समाजजन, श्री वाल्मीकि समाज के विजय खरे, कमल पटेल एवं साथीगण, श्री वैष्णव बैरागी समाज के संतोष बैरागी, सर्जूदास बैरागी, मुकेश बैरागी, शिवनारायण बैरागी, मनोहर बैरागी एवं समाजजन, श्री गोपाल गोशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद सुरेका एवं ट्रस्ट मंडल, आर्ट ऑफ लीविंग जिला प्रमुख भाग्यवानी, रविंद्र गहलोत एवं साथी, जनशक्ति संस्था राधावल्लभ खंडेलवाल एवं साथी, भाजपा मुखर्जी मंडल के पदाधिकारी, बरबड़ हनुमान मंदिर ट्रस्ट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी व सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित विभिन्न संगठनों ने किया।

    तीसरे दिन की कथा में ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना होंगे अतिथि

    श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में तीसरे दिन बुधवार को मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रहेंगे। बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचने हेतु क्षेत्रवासियों की मांग पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क आवागमन की व्यवस्था की गई है। ये वाहन बाल चिकित्सालय के पास, भगतपुरी चौराहा, चौगनिया भैरू लोकेंद्रनाथ महादेव मंदिर, जैन स्कूल के सामने बाजना रोड, राधाकृष्ण स्कूल दीनदयाल नगर, ईश्वर नगर पटरी के पास, विरियाखेड़ी एवं गांधी नगर से उपलब्ध होंगे। कथा के पश्चात प्रतिदिन जानकी मंडपम् में भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी है।

    ]]>
    Tue, 30 May 2023 22:49:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्रीमद् भागवत कथा : विधायक चेतन्य काश्यप के लिए महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती जी ने कही यह बड़ी बात, जीवन में कथाओं का महत्व भी बताया https://acntimes.com/Mahamandaleshwar-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati-said-this-big-thing-for-MLA-Kashyap https://acntimes.com/Mahamandaleshwar-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati-said-this-big-thing-for-MLA-Kashyap चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ

    प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर रहे मुख्य अतिथि

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती जी महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि कथा क्यो सुनना चाहिए और कथा का महत्व क्या है। स्वामीजी के मुखारविंद से कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

    स्वामी जी ने कहा कि जीवन की आपाधापी में जब हम भागदौड़ करते हुए थोड़ा सा भी समय निकालकर परमात्मा से जुड़ने का काम करते हैं, तो इससे बड़ा कोई सौभाग्य जीवन में हो नहीं सकता। लोगों के मन में आता है कथाएं क्यों सुननी चाहिए, इसकी आवश्यकता क्या है, मैं आपसे कहता हूं कि आपने इस बात को अनेक बार सुना होगा की जीवन में कथा व्यथा को दूर करने का काम करती है। ये बात सच है लेकिन मैं इससे हटकर थोड़ी सी बात और कहता हूं कि ये कि कथाएं वास्तिवक रूप से व्यवहारिक जीवन को आध्यात्मिक एवं सामाजिक जीवन को पूर्ण बनाने का काम करती है। कथा हर दृष्टि से आपको मार्गदर्शन देने का काम करती है।

    स्वामी जी ने कहा कि धर्म की संस्कृति पूरे देश को जोड़े हुए है, ये आध्यात्म की संस्कृति है, जिसने हमको जोड़ना सिखाया। विधायक चेतन्य काश्यप श्रीमद् भागवत कथा के नाम से समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं। हमारी दृष्टि में धर्म होना चाहिए, समाज होना चाहिए, हमारी दृष्टि में मानवता होना चाहिए। हमे हमारी संस्कृति और भगवान की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। बच्चों को धर्म की जानकारी तब होगी, जब आपको होगी। कथा के माध्यम से ही व्यक्ति धर्म से जुड़ता है। रतलाम की दृष्टि से आज शोभा यात्रा ऐतिहासिक रही है। इतनी गर्मी में इतनी संख्या में महिलाएं शामिल हुई हैं। प्रथम दिन कथा समाप्ति के पश्चात् महाआरती की गई।

    सब जगह फिर से हो रही हमारे सनातन धर्म की स्थापना- भदौरिया

    मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया ने कहा कि मैं महाराज की जन्मभूमि के क्षेत्र से आता हूं। इतने महान संत के दर्शन मुझे काश्यप जी के माध्यम से हुए। मैंने आज सुबह पढ़ा ‘बिना धर्म की राजनीति अंधी है।‘ प्रधानमंत्री मोदी कल दंड चक्र के सामने साक्षात दंडवत हुए और साधु-संत उन्हे आशीर्वाद देते हैं, जो इस बात को साबित करता है कि फिर से हमारे सनातन धर्म की सब जगह स्थापना हो रही है। 

    हम सौभग्यशाली हैं कि स्वामी जी हमारे लिए यहां आए- महानकर

    क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं, जिनके लिए स्वामी जी यहां आए हैं। भागवत कथा का सार जीवन का आनंद देती है। जीवन में सार्थकता चाहिए, इसके बिना जीवन परिपूर्ण नहीं होता। भागवत कथा से परमार्थ भी प्राप्त होता है। आनंद, सफलता और सार्थकता हमारे जीवन में इसी देह में प्राप्त हो इसके लिए हमको सौभाग्य मिलता है कि ऐसे महामुनियों से भागवत कथा सुनना।

    रतलाम धर्म नगरी, यहां सभी का सामंजस्य है- काश्यप

    विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम धर्म नगरी है, यहां पर सभी का सामंजस्य है। कल संसद भवन के लोकार्पण के माध्यम से धर्म का राज्य और धर्म की नीति प्रारंभ हुई है। संपूर्ण समग्र विकास की परिकल्पना को लेकर हम आगे बढ़ रहे है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से कलश यात्रा सफल हुई है, मैं रतलाम की धर्म भावना को नमन करता हूं।

    ये रहे मंचाशीन

    महापौर प्रहलाद पटेल, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, श्री हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सनातन धर्मसभा अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, समाजसेवी गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, पार्षद निशा सोमानी, अनीता वसावा, अनीता कटारा मंचासीन रहे। संचालन विकास शैवाल ने किया।

    ]]>
    Tue, 30 May 2023 07:48:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी के सान्निध्य में निकली भव्य कलश यात्रा, धर्ममय हुई रत्नपुरी की पावन धरा https://acntimes.com/Grand-Kalash-Yatra-in-presence-of-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati https://acntimes.com/Grand-Kalash-Yatra-in-presence-of-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में अयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आरंभ से पूर्व शहर में भव्य ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में माताएं एवं बहनें सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। कलश यात्रा महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी के सान्निध्य में निकली।

    कलश यात्रा का शुभारंभ अलकापुरी चौराहे पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया एवं विशेष अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने किया। यात्रा में सबसे आगे ध्वज वाहक ऊंट एवं घोडे़ पर पर ध्वज वाहक सवार थे। इसके बाद ढोल वाहिनी, ध्वज वाहिनी, बैंड के साथ चल रहे थे। उनके पीछे हजारों माताएं, बहनें सिर पर कलश धारण किए यात्रा में शामिल हुईं।

    परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद जी महाराज एवं संतगण रथ में विराजित रहे। उनके पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन जयकारा कर वातावरण को धर्ममय बना रहे थे।

    जगह-जगह हुआ कलश यात्रा का स्वागत

    कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसमें मोहन बाग में कैलाश पोरवाल, गायत्री परिवार, विजय पांडेय, जयंत बोहरा, सनातन धर्म सोशल ग्रुप, जोधा बाग पर पुरोहित परिवार, श्रीजी पैलेस पर चौधरी परिवार, बालाजी सेंट्रल पर अग्रवाल परिवार सहित विभिन्न संस्थाएं शामिल रहीं।

    इन्होंने किया स्वामी जी का स्वागत और पोथी पूजन

    यात्रा श्रीमद भागवत कथा स्थल बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पहुंची। इस दौरान पूरा वातावरण धर्ममय और श्रीमद् भागवत मय हो गया।

    कलश यात्रा के बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पहुंचने पर रथ से विधायक चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप, संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने पोथी एवं कलश सिर पर धारण कर व्यास गद्दी पर विराजित किया। मंच पर विधायक काश्यप ने परिवार सहित पोथी पूजन कर महामंडलेश्वर स्वामी जी का स्वागत किया।

    इस दौरान मोहनलाल भट्ट, मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री भदौरिया एवं विशेष अतिथि महानकर, महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सनातन धर्मसभा अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, समाजसेवी गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, पार्षद निशा सोमानी, अनीता वसावा, अनीता कटारा एवं अनीता पाहूजा ने पोथी पूजन कर स्वामी जी का स्वागत किया।

    ]]>
    Mon, 29 May 2023 22:12:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    माहेश्वरी समाज ने भगवान महेश की पूजा अर्चना कर मनाई महेश नवमी, शोभायात्रा निकली, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान https://acntimes.com/Maheshwari-Samaj-celebrated-Mahesh-Navami https://acntimes.com/Maheshwari-Samaj-celebrated-Mahesh-Navami एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा, महेश सभा का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर और महेश मेला भी लगा। प्रतिभावान विद्यार्थियों सम्मानित कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

    समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा व सचिव नरेंद्र बाहेती ने बताया कि महेश नवमी पर राम मोहल्ला स्थित रामोला मंदिर में सुबह भगवान शिव का अभिषेक तथा पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात मंदिर से भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकली गई।

    यात्रा का समाजजन व सनातन शोशल ग्रुप ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। चौमुखीपुल, चांदनी चौक, रानी जी का मंदिर, डालूमोदी बाजार होती हुई यात्रा माहेश्वरी समाज भवन पर विसर्जित हुई। यहां महेश सभा का आयोजन किया गया। अतिथि रेलवे अधिकारी अंकित सोमानी तथा उद्योगपति हिरेंद्र मालपानी रहे। समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व पार्षदों का सम्मान किया गया।

    इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान महेश की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया। अतिथियों का स्वागत समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा, संरक्षक माधव काकानी, सचिव नरेंद्र बाहेती आदि ने किया। इस दौरान अतिथियों व समाज सरंक्षक माधव काकानी, अध्यक्ष शैलेंद्र डागा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट गुंजन बाहेती, लिपिका मालपानी, रूपल महेश्वरी, अंजलि मूंदड़ा, पार्षद स्मिता राजेश माहेश्वरी, निशा पवन सोमानी, डॉ. संप्रति डारिया, नमन मालपानी, ईशान काबरा, कपिल परवाल, डॉ. रजत डारिया, डॉ. कृति समदानी डारिया, चिन्मय सोमानी, ध्वनि मालपानी, प्रत्यक्ष मालपानी, भव्या चौखड़ा, दिव्या परवाल, मनन मंत्री, रोहन आगार, आदित्य राठी, कृपांशी राठी, रितिका काबरा, माधव लड्ढा, सांवरिया बाहेती, हर्षल काबरा, केशव मालपानी आदि का अतिथियों ने सम्मान किया।

    समाजजन के सहयोग से जल्द शुरू होगा नया प्रकल्प

    स्वागत उद्बोधन समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा ने दिया। उन्होंने कि समाजजन के सहयोग से समाज नई उन्नति की ओर अग्रसर हैं। शीघ्र ही समाजजन के सहयोग से नया प्रकल्प पूरा किया जाएगा। अतिथि अमित ने कहा कि बच्चों में सेवा, त्याग, सदाचार की भावनाएं बचपन से ही डालना चाहिए। हमें बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि एक स्त्री शिक्षित होती है तो वह पूरे कुटुंब को शिक्षित कर देती है। उन्होंने सक्षम समाज जन से आह्वान किया कि वे तन, मन, धन से समाज की नि:स्वार्थ मदद करें तथा नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

    समाजसेवा में माहेश्वरी समाज हमेशा अग्रणी रहा

    अतिथि वीरेंद्र मालपानी ने कहा कि माहेश्वरी समाज हमेशा से समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। इससे पूर्व समाज द्वारा मानव सेवा समिति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। माहेश्वरी भवन में विभिन्न खेल स्पर्धाओं तथा महेश मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोपाल राठी, महेश मंत्री, चंद्रप्रकाश शारडा, चंदा सोमानी सहित अनेक समाजजन मौजूद थे। संचालन नरेंद्र बाहेती ने किया। आभार डॉ. लक्ष्मण परवाल ने माना।

    ]]>
    Mon, 29 May 2023 21:50:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राजनीति में धर्म नहीं होगा तो राजनीति अंधी हो जाएगी, विधायक काश्यप की निष्ठा और लगन अभिनंदनीय है& महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी https://acntimes.com/Politics-without-religion-is-blind-Swami-Shri-Chidambaranandji https://acntimes.com/Politics-without-religion-is-blind-Swami-Shri-Chidambaranandji श्रीमद भागवत कथा के लिए रतलाम आगमन पर चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के चेयरमैन सहित अन्य ने की भव्य अगवानी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कई लोग कहते हैं कि राजनीति में धर्म नहीं होना चाहिए, लेकिन मैं कहता हूं कि यदि राजनीति में धर्म नहीं होगा तो राजनीति अंधी हो जाएगी। अंधी राजनीति क्या करेगी, इसके लिए आप महाभारत के धृतराष्ट्र को देख लीजिए। धृतराष्ट्र का अंधापन धर्म रहित राजनीति का साक्षात प्रमाण है। आज प्रधानमंत्री  मोदी भारत की आध्यात्मिकता को संपूर्ण विश्व में स्थापित करने का काम कर रहे हैं और उसी कार्य को रतलाम नगर में विधायक काश्यप भी पूरी निष्ठा और लगन के साथ कर रहे है, जो अभिनंदनीय है।

    यह उद्गार रतलाम में पदार्पण के बाद विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती महाराज ने व्यक्त किए। रतलाम आगमन पर स्वामीजी की सुबह सालाखेड़ी में भव्य अगवानी की गई। इसके बाद महू रोड, टीआईटी रोड, स्टेशन रोड होते हुए वे विधायक निवास पहुंचे। यहां विधायक काश्यप ने परिवार सहित स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद स्वामीजी ने उपस्थित धर्मालुजन को आशीर्वचन प्रदान किए।

    स्वामीजी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सुबह ही संसद के नए भवन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने धर्म के प्रतीक राजदंड को स्थापित किया है। राजनीति के क्षेत्र में किसी को साधु की संज्ञा दी जाए, तो वह नरेंद्र मोदी हैं। वे अपने लिए नहीं, अपितु समाज के लिए जीते हैं। मोदी परिवार से दूर रहकर और समाज के प्रति समर्पित होकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

    ‘काश्यप जैसे राजनेता की सब जगह जरूरत है’

    महामंडलेश्वर ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से उनकी जब भी चर्चा होती है, तो वे यह कहने से कभी नहीं चूकते कि यदि संपूर्ण देश में चेतन्य काश्यप की तरह विधायक हो जाएं, तो देश बदल जाएगा। विधायक के रूप में काश्यप, परिवार और समाज के बीच रहते हुए बिना किसी स्वार्थ के अपने नगर को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, ऐसे राजनेता की आज सब जगह जरूरत है।

    धार्मिक आयोजन हमारे पुण्य का फल - विधायक काश्यप

    विधायक काश्यप ने स्वामीजी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके परिवार के लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि वर्ष 2018 में भी स्वामीजी की कथा का अवसर मिला था और इस वर्ष पुनः यह अवसर आया है। धार्मिक आयोजन करना हमारे पुण्य का फल है। पूर्वजों के पुण्य फल ही हमें संस्कार में मिलते हैं। उन्हीं के माध्यम से हम इन आयोजनों को कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि रतलाम को धर्म नगरी कहा जाता है। शहरवासियों पर सभी संतों का आशीर्वाद व प्रेम बना रहता है। मेरे परिवार पर भी सभी संतों का आशीर्वाद बना रहता है और उनका मार्गदर्शन मिलता है। विकास सिर्फ भौतिक नहीं होता है, सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक विकास भी जरूरी है। इसलिए कथा के आयोजन प्रासंगिक हैं। बता दें कि, सोमवार शाम से महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद सरस्वती जी मुखारबिंद से श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा स्थानीय विधायक सभागृह में बहेगी। इससे पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।

    पद प्रक्षालन कर लिया आशीर्वाद

    आरंभ में विधायक चेतन्य काश्यप ने स्वामीजी के पाद प्रक्षालन किए। महापौर प्रहलाद पटेल और श्री हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट भी साथ रहे। इसके बाद निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, श्री सनातन धर्म सभा अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप सहित गणमान्यजन ने स्वामीजी का स्वागत किया। संचालन मनोहर पोरवाल ने किया। आभार सिद्धार्थ काश्यप ने माना।

    समाजसेवी सुभाष जैन ने लिया आशीर्वाद

    महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद जी सरस्वती महाराज साहब का रतलाम आगमन पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस मौके पर हम लोग संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष जैन ने स्वामीजी का शाल-श्रीफल एवं पुष्प माला से स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    ]]>
    Mon, 29 May 2023 09:12:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती जी के मुखारविन्द से श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को होगा भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकलेगी https://acntimes.com/Shrimad-Bhagwat-Katha-of-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati-from-Monday https://acntimes.com/Shrimad-Bhagwat-Katha-of-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati-from-Monday कलश यात्रा एवं श्रीमद भागवत जी के पूजन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया मुख्य अतिथि एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर विशेष अतिथि होंगे

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद सरस्वतीजी के मुखारविन्द से सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ होगा। इससे पूर्व भव्य कलश यात्रा निकलेगी और श्रीमद भागवत जी की पूजन कर कथा प्रारंभ की जाएगी। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया एवं विशेष अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर रहेंगे।

    फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन अलकापुरी चौराहे से होगा। इसमें आगे घोड़े, ऊंट, ध्वजा वाहिनी चलेगी। यात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी जी रथ में सवार रहेंगे। मार्ग में कई स्थानों पर धार्मिक संस्थाओं द्वारा यात्रा का स्वागत भी किया जाएगा। कलश यात्रा का समापन बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पर होगा। इसके बाद श्रीमद भागवत जी के पूजन के साथ स्वामीजी के मुखारविन्द से कथा आरंभ होगी। विधायक सभागृह में 29 मई से 4 जून तक कथा प्रतिदिन सांय 4.00 से 7.00 बजे तक चलेगी।

    ]]>
    Sun, 28 May 2023 21:09:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सोमवार से, महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद जी सरस्वती रविवार को आएंगे रतलाम https://acntimes.com/Swami-Chidambaranand-ji-in-Ratlam-today-for-Bhagwat-Katha https://acntimes.com/Swami-Chidambaranand-ji-in-Ratlam-today-for-Bhagwat-Katha विधायक चेतन्य काश्यप ने ली महिला कार्यकर्ताओं की बैठक

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्त्वावधान में 29 मई से श्रीमद् भागवत कथा आरंभ होगी। रतलामवासियों को कथा का रसपान कराने हेतु महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती महाराज 28 मई को रतलाम आ रहे हैं। उनके आगमन पर नगर में भव्य स्वागत होगा।

    4 जून तक चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें कथा से पूर्व सोमवार को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा एवं कथा स्थल की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर न्यास के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, समाजसेवी गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, पार्षद निशा सोमानी, अनीता कटारा सहित महिला मंडल की सभी प्रमुख कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।

    समाज के सहयोग के बिना ऐसे आयोजन संभव नहीं

    विधायक काश्यप ने बताया कि परिवार के सौभाग्य से हमें लगातार 30-35 साल से ऐसे आयोजनों को करने का अवसर मिल रहा है। इस बार भी हमारे परिवार को सामाजिक और धार्मिक कार्य का जो अवसर मिला है, इसमें आपकी सहभागिता और सहयोग मिल रहा है। इस तरह के कार्य हमेशा से समाज के सहयोग से पूरे होते हैं। समाज का सहयोग नहीं होता है तो इस तरह के काम में सफलता भी नहीं आती है। सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी की सहभागिता जरूरी होती है।

    घोड़े और ऊंट भी शामिल होंगे कलश यात्रा में

    बैठक के आरंभ में मनोहर पोरवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ कथा के संबंध महिला कार्यकताओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी। गोविंद काकानी ने अलकापुरी चौराहे से बरबड़ विधायक सभागृह कथा स्थल तक निकलने वाली कलश यात्रा के बारे बताया। उन्होंने कहा कि यात्रा में सबसे आगे घोड़े, ऊंट, बग्घी, बैंड बाजे, ध्वज वाहिनी चलेगी।

    महामंडलेश्वर का रविवार को होगा नगर प्रवेश, काश्यप करेंगे अगवानी

    श्रीमद् भागवत कथा के लिए महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद जी सरस्वती महाराज के आगमन पर 28 मई केा सुबह 10 बजे नगर के प्रवेश द्वार सालाखेड़ी फोरलेन पर उनकी अगवानी होगी। सालाखेड़ी से स्वामी जी महू रोड फव्वारा चौक होते हुए टीआईटी रोड, स्टेशन रोड, दिलबहार चौराहे से विधायक चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचेंगे। मार्ग में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वामी जी का स्वागत-सत्कार किया जाएगा। विधायक निवास पर काश्यप स्वामी जी की अगवानी करेंगे एवं स्वामी जी उपस्थितजन को आशीर्वचन देंगे।

    ]]>
    Sat, 27 May 2023 23:01:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धार्मिक आयोजन युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के उपक्रम होते हैं, कथाओं का उद्देश्य अगली पीढ़ी को कुछ न कुछ संदेश देना है& चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Swami-Shri-Chidambaranand-Ji-Saraswati-will-come-to-Ratlam-on-28th-May https://acntimes.com/Swami-Shri-Chidambaranand-Ji-Saraswati-will-come-to-Ratlam-on-28th-May -महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती महाराज 28 मई को रतलाम आएंगे, सालाखेड़ी फोरलेन पर होगा स्वागत-सत्कार

    -29 मई से 4 जून तक बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होगी कथा 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में 29 मई से 4 जून तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के लिए महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती महाराज 28 मई को प्रातः 10 बजे रतलाम आएंगे। नगर के प्रवेश द्वार सालाखेड़ी फोरलेन पर स्वामी जी का स्वागत-वंदन कर अगवानी की जाएगी। 

    स्वामी जी सालाखेड़ी से महू रोड फव्वारा चौक होते हुए टीआईटी रोड, स्टेशन रोड, दिलबहार चौराहे से विधायक चेतन्य काश्यप के निवास पहुंचेंगे। इस दौरान मार्ग में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वामी जी का स्वागत-सत्कार किया जाएगा। विधायक निवास पर काश्यप स्वामी जी की अगवानी करेंगे। स्वामी जी उपस्थितजन को आशीर्वचन देंगे। श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां जोरों पर हैं। कथा में सभी समाज और धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में धार्मिक ट्रस्ट एवं संस्थाओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोजन के संबंध में जिम्मेदारियां तय की गईं। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी कन्हैयालाल मौर्य, श्री हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, समाज सेवी गोविंद काकानी, प्रेम उपाध्याय मंचासीन रहे एवं विभिन्न धार्मिक ट्रस्ट एवं संस्थाओं के प्रमुखजन अच्छी संख्या में उपस्थित रहे।

    विधायक काश्यप ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के समक्ष कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के उपक्रम हैं। जितनी कथाएं होती हैं, उनका एक उद्देश्य होता है कि अगली पीढ़ी में कुछ न कुछ संदेश जाए। पहले भी मेरे परिवार को पुरुषोत्तम मास में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की कथा का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। इस बार पुनः यह सौभाग्य मिला है। पुरुषोत्तम मास सावन में होने पर बारिश की अनिश्चितता के कारण कथा पहले आयोजित की जा रही है।

    धर्मानुरागी परिवारों से धर्मलाभ लेने का आह्वान

    काश्यप ने सभी धर्ममयी अनुरागी संस्थाओं के साथ विभिन्न समाज से जुड़े परिवारों को कथा के माध्यम से धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है। कथा प्रतिदिन शाम चार बजे आरंभ होगी। प्रथम दिन कथा से पूर्व अलकापुरी चौराहा से दोपहर तीन बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में शहर की धर्मप्रेमी जनता के साथ माताएं एवं बहने शामिल होगी। कलश यात्रा के अलकापुरी चौराहा से विधायक सभागृह पहुंचने के बाद यहां पूजा-अर्चना के साथ कथा की शुरुआत होगी।

    दो स्थानों पर होगी वाहन की व्यवस्था

    यात्रा के संदर्भ में काकानी ने बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें सिर पर कलश धारण कर चलेंगी। इस दौरान स्वामीजी बग्घी में सवार होंगे। यात्रा में आगे बैंड-बाजे, घोड़े, बग्घी के साथ धर्म ध्वजा थामकर भक्तगण चलेंगे और वातावरण धर्ममय बनेगा। श्रद्धालुओं को कथा में लाने व ले जाने के लिए शहर में दो स्थानों से वाहनों की व्यवस्था की गई है। कथा में प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं स्वामी जी का स्वागत करेंगी। बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मनोहर पोरवाल ने किया। बैठक में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कथा को लेकर सुझाव दिए।

    ]]>
    Sat, 27 May 2023 07:57:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जाने वाली चिदंबरानंदजी की श्रीमद् भागवत कथा को लेकर महिला मण्डल की बैठक संपन्न https://acntimes.com/Mahila-Mandal-meeting-organized-for-the-preparation-of-Shrimat-Bhagwat-Katha https://acntimes.com/Mahila-Mandal-meeting-organized-for-the-preparation-of-Shrimat-Bhagwat-Katha एसीएन टाइम्स  @ रतलाम । रत्नपुरी की पावन धरा पर दिनांक 29 मई से 04 जून तक होने वाली अमृतमय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजनों की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। यह कथा महामंडलेश्वर स्वामी श्री 1008 चिदंबरानंद सरस्वतीजी महाराज के मुखारविंद से विधायक सभा गृह बरबड़ में शाम 04ः00 बजे से होगी।

    कथा की तैयारियों को लेकर महिला मण्डल की बैठक हुई। इसमें श्री सनातन धर्म महासभा महिला मंडल प्रमुख समाजसेविका पूर्व एल्डरमैन ताराबेन सोनी व वरिष्ठ समाजसेवी गोविन्द काकानी ने महिला मंडल की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे। उन्होंने इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है कि रतलाम शहर के विकास पुरुष, संस्कृति रक्षक शहर विधायक चेतन्य काश्यप के माध्यम से उनके फाउन्डेशन द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

    श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत 29 मई को दोपहर 03ः00 बजे अलकापुरी चौराहे से भव्य कलश यात्रा निकलेगी। उसके बाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। सोनी एवं काकानी ने माता एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर माया सोनी, मंजू सोनी, पूर्व पार्षद चंदा सोनी, निर्मला सोनी, किरण सोनी, पिंकी सिसौदिया, विनीता जोकचन्द, यशोदाबाई सोलंकी, अनीता सोलंकी, माया राठौड़, रेणुका सिसौदिया, सुनीता जाट, कांता पंवार, राधा आदि मौजूद रहीं।

    ]]>
    Wed, 24 May 2023 22:54:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की कथा की तैयारियां शुरू, विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई महत्वपूर्ण बैठक https://acntimes.com/Preparations-for-the-story-of-Mahamandaleshwar-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati-started https://acntimes.com/Preparations-for-the-story-of-Mahamandaleshwar-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati-started 29 मई से 4 जून तक बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होगी श्रीमद् भागवत कथा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्त्वावधान में 29 मई से 4 जून तक महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होने वाली कथा की तैयारियों को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें तैयारियों को मूर्त रूप देने के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

    बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, समाजसेवी गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, जया सोमानी, निर्मल लुनिया, एमआईसी सदस्य निशा सोमानी, पवन सोमानी, प्रद्युम्न मजावदिया आदि उपस्थित रहे। महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती की कथा प्रतिदिन सांय 4 बजे से आरंभ होगी।

    प्रथम दिन निकलेगी कलश यात्रा

    प्रथम दिन कथा से पूर्व अलकापुरी चौराहा से दोपहर 3.00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में शहर की धर्मप्रेमी जनता के साथ माताएं एवं बहनें शामिल होंगी। कलश यात्रा के अलकापुरी चौराहा से विधायक सभागृह पहुंचने के बाद पूजा-अर्चना के साथ कथा की शुरूआत होगी। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से श्रीमद् भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

    ]]>
    Tue, 23 May 2023 00:11:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार ने किया युवा कौशल शिविर का आयोजन https://acntimes.com/Youth-skill-camp-organized-by-All-World-Gayatri-Pariwar https://acntimes.com/Youth-skill-camp-organized-by-All-World-Gayatri-Pariwar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल विश्व गायत्री परिवार की जावरा शाखा द्वारा बच्चों के ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए एवं बच्चों को संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से युवा कौशल शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को गायत्री शक्ति पीठ जावरा पर आयोजित शिविर में 180 बालक-बालिकाओं ने सम्मिलित होकर स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें जावरा एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं ने भागीदारी की।

    शिविर का शुभारंभ देवावाहनम्, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र अतिथि योगाचार्य जितेन्द्र सिंह थे। उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि नियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य उत्तम रहता है। सिंह ने बच्चों को अध्ययन में उपयोगी एकाग्रता के सूत्र भी बताए। द्वितीय सत्र में चिकित्सक डॉ. प्रकाश उपाध्याय ने 'तन स्वस्थ तो मन स्वस्थ एवं संतुलित भोजन' पर प्रेरणाप्रद उद्बोधन दिया। पथ्य-अपथ्य एवं शैक्षणिक जीवन में स्वास्थ्य संरक्षण के सूत्र समझाए।

    समय प्रबंधन, सदसाहित्य व सकारात्मकता पर डाला प्रकाश

    तृतीय सत्र में जावरा क्षेत्र के अग्रज बाबूलाल नाहर ने बच्चों को समय प्रबंधन व परम पूज्य गुरुदेव के सदसाहित्य का नियमित स्वाध्याय द्वारा जीवन में सकारात्मक बदलाव का महत्व समझाया। जीवन अच्छे साहित्य के अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला। दोपहर के भोजनावकाश के बाद सभी बच्चों के बीच खेल व बौद्धिक प्रश्नोत्तरी करवाई गई।

    व्यसन मुक्त अभियान की दी जानकारी

    इसके पश्चात गायत्री परिवार के प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रभारी विवेक चौधरी ने गायत्री परिवार के व्यसन मुक्ति अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सभी प्रकार के नशे से स्वयं तथा परिवारजन के साथ-साथ अपने मित्रों को भी दूर रहने हेतु प्रेरणा दी। उन्होंने इस सत्र में भारतीय संस्कृति के गौरव करने की प्रेरणा के साथ इंटरनेट एवं मोबाइल के सदपुयोग व दुरपयोग के बारे बच्चों को सचेत किया। बच्चों को साइबर अपराध से सतर्क रहने की जानकारी भी दी गई।

    सेवा, संयम, स्वाध्याय व साधना की अनिवार्यता बताई

    समापन सत्र में मंदसौर के पवन गुप्ता ने नियमित ध्यान व गायत्री मंत्र जप की उपयोगिता के बारे में बताया। जीवन में सेवा, संयम, स्वाध्याय और साधना की अनिवार्यता को समझाया। प्रत्येक सत्र के बाद शिविरार्थी बच्चों से सत्र के बारे में प्रश्नोत्तरी एवं प्रस्तुति ली गई। प्रत्येक सत्र में बच्चों को उनकी प्रस्तुति के आधार पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार भी दिए गए। निर्णायक राधेश्याम धनोतिया, ओम त्रिवेदी एवं राधेश्याम बोड़ाना रहे। संचालन गायत्री परिवार जावरा के संजय गुप्ता एवं महेंद्र बोड़ाना ने किया। निशा धनोतिया ने प्रत्येक सत्र में प्रेरणास्पद प्रज्ञा गीतों की प्रस्तुति दी।

    इनका रहा सहयोग

    कार्यक्रम में क्षेत्र के अग्रज गायत्री परिजन डी. पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। युवा कौशल शिविर आयोजन में गायत्री परिवार जावरा के परिजन बद्रीलाल चौहान, बहादुर सिंह सोनगरा, श्रीनाथ शर्मा, मोहनलाल पाटीदार, निर्भयराम पाटीदार, चंद्रशेखर शर्मा, अनोखीलाल प्रजापत, महिला मंडल की किरण चौहान, स्नेहलता रॉय सहित अन्य परिजन का विशेष सहयोग रहा।

    ]]>
    Fri, 19 May 2023 01:00:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती के मुखारविंद से 29 मई से प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा https://acntimes.com/Shrimad-Bhagwat-Katha-of-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati-from-29th-May https://acntimes.com/Shrimad-Bhagwat-Katha-of-Swami-Shri-Chidambaranand-Saraswati-from-29th-May चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा आयोजित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्त्वावधान में 29 मई से 4 जून तक महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होगी। इसकी तैयारियों को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। 

    महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती के मुखारविंद से होने वाली श्रीमद् भगवत कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 29 मई से शुरू होने वाली कथा के पूर्व अलकापुरी चौराहे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में शहर की धर्मप्रेमी जनता के साथ माताएं एवं बहनें शामिल होंगी। कलश यात्रा विधायक सभागृह पहुंचकर विसर्जित होगी। यहां पूजा-अर्चना के बाद कथा शुरू होगी। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

    बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, समाजसेवी गोविंद काकानी, तारा सोनी, राखी व्यास, जया सोमानी, संगीता गोयल और निर्मल लुनिया उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 15 May 2023 23:05:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सिक्ख पंथ के तीसरे गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व पर व्याख्यान और लंगर आज https://acntimes.com/Lecture-of-the-third-Guru-Amar-Das-Ji-on-the-occasion-of-Prakash-Parv https://acntimes.com/Lecture-of-the-third-Guru-Amar-Das-Ji-on-the-occasion-of-Prakash-Parv एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सिक्ख पंथ के तीसर गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व मानाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 5 मई को श्री गुरुद्वारा साहेब, गुरु सिंघ सभा न्यू रोड पर व्याख्यान का आयोजन होगा।

    श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा आयोजित व्याख्यान में प्रसिद्ध इतिहासकार, लेखक एवं चितक डॉ. सुखप्रीत सिंघ उधोके संबोधित करेंगे। समिति द्वारा आयोजन में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया गया है। समिति के देवेंद्र वाधवा ने बताया व्याख्यान के बाद गुरु का लंगर बटेगा।

    ]]>
    Fri, 05 May 2023 09:11:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्राण&प्रतिष्ठा महोत्सव : विधायक काश्यप ने उतारी सांई बाबा की आरती, सांई सेवा समिति ने किया सम्मान https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-honored-by-Shri-Sai-Mandir-Seva-Samiti https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-honored-by-Shri-Sai-Mandir-Seva-Samiti एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शास्त्री नगर स्थित श्री सांई बाबा मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को विशाल श्री सांई पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें बाहर से आए कलाकारों ने विभिन्न किरदारों का अभिनय करते हुए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

    यात्रा के शुभारंभ अवसर पर विधायक चेतन्य काश्यप ने सांई बाबा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्री सांई समिति ने विधायक काश्यप का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर समिति के डॉ. प्रदीप कोठारी, राकेश देसाई, डॉ. पी. जागेटिया व संदीप कोलम्बिकर सहित अन्य मौजूद रहे।

    ]]>
    Fri, 05 May 2023 08:54:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बुद्ध पूर्णिमा 5 को, पशु वध करना और मटन विक्रय करना प्रतिबंधित रहेगा, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई https://acntimes.com/Cattle-slaughter-and-sale-of-mutton-will-be-banned-on-Buddha-Purnima https://acntimes.com/Cattle-slaughter-and-sale-of-mutton-will-be-banned-on-Buddha-Purnima एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बुद्ध पूर्णिमा 5 मई शुक्रवार को मनाई जाएगी। मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार इस दिन नगर निगम द्वारा रतलाम नगर की सीमा में पशु वध और मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। इसका उल्लंघन करते पाए जाने पर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

    निगम आयुक्त ए. पी. एस. गहरवार ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त दिवस को पशु वध करते या मटन, गोश्त विक्रय करते पाया जाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि बुद्धि पूर्णिमा के मौके पर नगर सीमा में स्थित समस्त पशु वध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों पर पशुवध करना, मटन, गोश्त विक्रय करना अथवा बेचना निषेध किया गया है।

    ]]>
    Thu, 04 May 2023 16:52:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भगवान परशुराम और ब्राह्मण समाज को लेकर की घोषणाओं के लिए विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री शिवराज का माना आभार https://acntimes.com/Vipra-Foundation-thanked-Chief-Minister-Shivraj-Singh https://acntimes.com/Vipra-Foundation-thanked-Chief-Minister-Shivraj-Singh परशुराम जयंती पर फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर आयोजित किया, वक्ताओं किया समाज से एकजुटता का आह्वान

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । परशुराम जयंती के अवसर पर विप्र फाउंडेशन ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया किया। मुख्यमंत्री द्वारा की गई भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव को श्री परशुराम लोक बनाने, उनका जीवन चरित्र पाठ्यपुस्तक में शामिल करने, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना, संस्कृत और कर्मकांड का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने, मंदिरों की भूमि के संबंध में आवश्यक अधिकार देने की घोषणा को फाउंडेशन ने सराहनीय कदम बताया।

    फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया इस संबंध में हाल ही में मुख्यमंत्री के रतलाम प्रवास के दौरान ज्ञापन भी दिया गया था। इसमें बताया गया था कि राजस्थान सरकार ने विप्र कल्याण बोर्ड की स्थापना हाल ही में की है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार से भी इसी तरह का निर्णय लेने की अपेक्षा की गई थी। शर्मा ने बताया विप्र फाउंडेशन की रतलाम जिला इकाई द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महंत आत्मानंद सरस्वती एवं मेडिकल कॉलेज के प्रो. डॉ. संजय दुबे थे। वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, पूर्व उप महापौर सतीश पुरोहित, महिला नेत्री अदिति दवेसर, पार्षद सपना त्रिपाठी भी मंचासीन रहीं।

    भारत की संस्कृति व सभ्यता की रक्षा का दायित्व ब्राह्मण समार पर- आत्मानंद सरस्वती जी

    महंत आत्मानंद सरस्वती ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव देश का मार्गदर्शन किया है और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्तमान समय में जो चुनौतियां ब्राह्मण समाज के समक्ष हैं उसका मुकाबला एकजुटता से ही संभव है। भारत की संस्कृति और सभ्यता की रक्षा का दायित्व ब्राह्मण समाज पर है।

    विप्र फाउंडेशन के प्रत्न प्रसंसनीय- डॉ. दुबे

    डॉ. दुबे ने विप्र फाउंडेशन द्वारा देशभर में चलाए जा रहे रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा ऐसा क्षेत्र है जिसमें समाज के हर वर्ग को मदद की आवश्यकता होती है। इस दिशा में फाउंडेशन द्वारा हो रहे प्रयत्न प्रशंसनीय हैं।

    ब्राह्मण याचक नहीं, मदद करने वाला समाज है- शरद जोशी

    वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने कहा कि ब्राह्मण को याचक के रूप में देखा जाता है जबकि वह याचक नहीं हमेशा मदद करने वाला समाज है। अफसोस है कि आज शासन और समाज द्वारा इसकी उपेक्षा की जा रही है। इसके लिए हम भी जिम्मेदार हैं क्योंकि हम संगठित नहीं हैं।

    गुरुकुल और आवासीय विद्यालयों की ओर ध्यान पर जोर

    पुरोहित और दवेसर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को रचनात्मक दिशा देने के साथ ही स्वयं के रोजगार पर भी ध्यान देना चाहिए। शासन को चाहिए कि वह ब्राह्मण समाज की परम्परा को कायम रखने के लिए गुरुकुल और आवासीय विद्यालयों की ओर ध्यान दे ताकि कर्मकांड और मंदिर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा सके।

    फिर भी हस्ती मिटती नहीं हमारी... -संजय शर्मा

    अध्यक्ष शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि आज देशभर में फाउंडेशन द्वारा व्यापक पैमाने पर परशुराम जयंती मनाई जा रही है। प्राय: सभी जगह रक्तदान शिविर आयोजित किए गए है, जिसमें 14 हजार से अधिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के अस्तित्व को समाप्त करने के लिए कई प्रयास हो रहे हैं, लेकिन कुछ बात तो है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, मिट गए हमे मिटाने वाले।

    रक्तदान करने वालों का किया सम्मान

    मानव सेवा समिति ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें समाजसेवियों ने रक्तदान जैसे महादान में भाग लिया। रक्तदान अभियान में सहयोग करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का भी स्वागत किया गया।

    ये रहे उपस्थित

    आयोजन में पूर्व मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीप व्यास, समाजसेवी गोविन्द काकनी, नवीन व्यास, राकेश पीपाड़ा, कुलदीप माहेश्वरी, सोनू यादव, हेमेन्द्रसिंह बारठ, जुगल पंड्या, वैभव व्यास, रवि शर्मा, पार्षद विशाल शर्मा, पार्षद हितेश कामरेड, यतीन्द्र भारद्वाज, विजय शर्मा, अभिषेक पटेल, सिद्धार्थ पंड्या, स्नेहिल उपाध्याय, डा. कमल तिवारी, राजू हाकी, राजू सुरोलिया, मनीष शर्मा, विवेक शर्मा, मनोज शर्मा, मोहनलाल शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन शांतिलाल शर्मा ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक विजय शर्मा व जुगल पंड्या ने माना।

    ]]>
    Mon, 24 Apr 2023 11:36:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की नगर महिला सभा ने किया महिलाओं का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं https://acntimes.com/City-Mahila-Sabha-of-Gurjar-Gaur-Brahmin-Samaj-honored-women https://acntimes.com/City-Mahila-Sabha-of-Gurjar-Gaur-Brahmin-Samaj-honored-women  एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर महिला सभा ने कस्तूरबा नगर स्थित सुमंगल गार्डन में अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं सम्मानित किया गया। भारतीय संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिला नगरसभा की सदस्यों ने महिला आदर्श स्वरूप में सुंदर प्रस्तुति भी दी। समाज के निर्माणाधीन मंदिर में सहयोग राशि देने वाले परिवार की महिला सदस्यों का भी सम्मान किया। 

    नगर अध्यक्ष सविता तिवारी ने बताया कि महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य लेखिका 82 वर्षीय विद्यादेवी व्यास को उनके स्वलिखित प्रकाशित रचना संकलन पुस्तक "गुलदस्ता" के लिए, डॉ. सुलोचना शर्मा को राष्ट्रीय स्काउट और गाइड की राष्ट्रीय कमिश्नर बुलबुल चयनित होने। सुशीला व्यास को संगीत के क्षेत्र में विशेष दक्षता मिलने, निर्मला उपाध्याय को भारत शासन के केंद्रीय संस्कृत विद्यालय से लगभग 75 वर्ष की आयु में संस्कृत भाषा में दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने, पुष्पलता शर्मा को विभिन्न अखिल भारतीय संस्थाओं में स्वरचित रचना पाठ और संकलन पुस्तक (मेरी रचना) के लिए, सविता तिवारी को धार्मिक रीति-रिवाजों और उपयोगी जानकारी व धार्मिक गीतों से सजी संकलन "हिंदुओं के प्रमुख व्रत और त्योहार” के लिए तथा डॉ. शोभना तिवारी को डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन् स्मृति संस्थान की स्थापना कर 10 वर्ष से संचालन हेतु दिया गया।

    इनके अलावा महिला एवं बाल विकास जिला परियोजना की नगर पर्यवेक्षक ममता तिवारी को बाल सेवा योजना में सक्रिय भूमिका, श्वेता पंड्या को बाल कल्याण समिति की सदस्यता और जिलाधीश द्वारा प्रशस्ति-पत्र मिलने, जया शर्मा को देहदान के संकल्प के लिए, सनातन धर्म दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राखी व्यास को हिंदू जागृति बढ़ाने और धर्म के प्रचार प्रसार के लिए सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली अन्य महिलाओं में मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त कोरोना वारियर 18 वर्षीय रिदम अनामिका उपाध्याय को राहत कार्य में समर्पण के लिए, पार्षद देवश्री पुरोहित को सामाजिक कार्य, रश्मि व्यास को भारतीय स्त्री शक्ति संस्था मुंबई की स्मारिका "स्वयंसिद्धा"और आजादी के अमृत महोत्सव में 80 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के साक्षात्कार से सजी पुस्तक "स्वतंत्र भोर की अनुपम अनुभूति में रचना प्रकाशन और संपादन टीम में कार्य हेतु" महिला सभा की ओर से माला और स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष सम्मानित किया गया।

    महिला सभा की वरिष्ठ सदस्य शैला बटवाल के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मंजुला व्यास और कोषाध्यक्ष सुनंदा पंडित का विशेष सहयोग रहा। संचालन नीलू उपाध्याय ने किया। आभार प्रदर्शन नगर सभा अध्यक्ष सविता तिवारी ने किया। बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

    ]]>
    Mon, 24 Apr 2023 11:13:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    संत शिरोमणि श्री सेनजी महाराज की जयंती पर श्री गुजराती सेन समाज ने निकाला चल समारोह, भजन संध्या भी हुई https://acntimes.com/A-moving-ceremony-took-place-on-the-birth-anniversary-of-Shri-Senji-Maharaj https://acntimes.com/A-moving-ceremony-took-place-on-the-birth-anniversary-of-Shri-Senji-Maharaj एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संत शिरोमणि श्री सेनजी महाराज की जयंती पर श्री गुजराती सेन समाज ने कोठारी वास स्थित श्री अनंत नारायण मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला। शाम को जानकी मंडप में भजव संध्या और गोठ का आयोजन भी किया गया।

    इस मौके पर गुजराती सेन समाज समिति रतलाम के अध्यक्ष चेतन केलवा, अजय वर्मा, कमल गौड़, विजय वर्मा, कमल परिहार, किशोर गेहलोत, सुभाष सेन लुनेरा, जुगल पंवार, मोहनलाल परमार, राजेश बोराना, गोपाल चौहान, सांवरिया सेन, अनिल सेन, कैलाश राठौर, जया बोराना, रचना सेन आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    ]]>
    Tue, 18 Apr 2023 23:13:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने विधायक चेतन्य काश्यप का आमंत्रण किया स्वीकार, 2 से 8 अक्टूबर तक रतलाम में सुनाएंगी श्रीमद् भागवत कथा https://acntimes.com/Narrato-Jaya-Kishori-will-return-to-Ratlam-in-October https://acntimes.com/Narrato-Jaya-Kishori-will-return-to-Ratlam-in-October एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर के समीपस्थ ग्राम कनेरी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी जी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर जया किशोरी जी को काश्यप द्वारा रतलाम में कथा के लिए आमंत्रित किया गया। जया किशोरी जी ने प्रत्युत्तर में अक्टूबर माह में कथा की स्वीकृति दी। जया किशोरीजी के मुखारविंद से रतलाम शहर में 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा होगी।

    विधायक काश्यप ने कनेरी में जया किशोरी जी का स्वागत करते हुए कहा कि बताया कि आज के इस युग में युवाओं को सबसे बड़ी आवश्यकता थी कि वह संस्कारित भी हों, हिंदू संस्कृति का प्रतिनिधि भी बने और उसके जीवन में हिंदू संस्कृति और संस्कार क्रियाशील रूप में हों। आपने कथाओं और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से संपूर्ण देश और विदेश के अंदर यह स्थापित किया है कि भारत की भूमि उर्वरा भूमि है, जहां से संत, महात्मा, व्याख्यानकार सहित कई विभूतियां निकलती हैं, जो शांति का संदेश देती हैं। कनेरी में कथा आमंत्रण के दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निर्मल लुनिया, मनोहर पोरवाल, बजरंग पुरोहित, किशोर पाटीदार, राकेश पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 17 Apr 2023 22:57:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म&संस्कृति : डेढ़ बीघे में बनेगा श्री महाकाली माता मंदिर एवं श्री शनिदेव धाम, ट्रस्ट की पहली बैठक में हुए कई निर्णय https://acntimes.com/Shri-Mahakali-Mata-Temple-and-Shri-Shanidev-Dham-will-be-built-in-one-and-a-half-bigha https://acntimes.com/Shri-Mahakali-Mata-Temple-and-Shri-Shanidev-Dham-will-be-built-in-one-and-a-half-bigha एसीएन टाइम्स @ पेटलावद / रतलाम । झाबुआ जिले की घुघरी ग्राम पंचायत में टू-लेन और फोर-लेन के मध्य डेढ बीघा भूमि पर श्री महाकाली माता एवं श्री शनिदेव धाम मंदिर निर्माण प्रस्तावित है। इसक लिए रविवार को ट्रस्ट की पहली बैठक संपन्न हुई। अध्यक्ष भगवान सिंह शक्तावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंदिर निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। 

    बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाटीबड़ोदिया स्कूल के पूर्व प्राचार्य शिनारायण व्यास तथा समाजसेवी अशोक व्यास उपस्थित थे। सभी 11 ट्रस्टिटों के साथ ही अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे। इससे पूर्व सभी ने घर में विराजित देवी-देवताओं की मूर्तियों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की एवं शिवलिंग पर पुष्प अर्पित किए।

    इसके बाद ढोल-धमाके के साथ ट्रस्टी निर्माणाधीन मंदिर स्थल पँहुचे और लोगों के साथ मंदिर निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। एक पंगत और एक संगत की तर्ज पर सभी समाजों और जातियों के लोगों ने साथ में भोजन प्रसादी ग्रहण की। आभार प्रदर्शन ट्रस्ट के सचिव मोतीलाल जैन ने किया।

    ये रहे मौजूद

    कोषाध्यक्ष रघुवीर शक्तावत, उपाध्यक्ष गोविंद चौहान, विधि सलाहकार हेमंत चारोड़िया, सहसचिव बाबूलाल गुर्जर, मुख्य ट्रस्टी खलघाट से पर्वतसिंह पंवार, धामेड़ी से किसान नेता दिलीप पाटीदार, बिनोली (जावरा) से भारतसिंह शक्तावत, घुघरी से हरचंद कटारा, करड़ावद से मोहनलाल आंजना, करमदी से एडवोकेट बालमुकुंद पाटीदार, कमल शर्मा, धामेड़ी से रवि पाटीदार, उणी से रूपसिंग गुर्जर, उंडवा से अमरसिंग गुर्जर, रतलाम से मनोज राठौड़, राकेश शर्मा, नरेन्द्र सिंह चौहान, नानालाल, शुभ दशोत्तर, विक्रम पंवार, बामनिया से पंकज जैन आदि उपस्थित थे।

    ]]>
    Mon, 17 Apr 2023 08:58:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आचार्य जयंतसेन सुरीश्वरजी की छठी पुण्यतिथि पर हुए विभिन्न आयोजन, सामूहिक सामयिक और गुणानुवाद सभा के साथ गोसेवा भी हुई https://acntimes.com/Service-on-the-sixth-death-anniversary-of-Acharya-Jayantsen-Surishvarji https://acntimes.com/Service-on-the-sixth-death-anniversary-of-Acharya-Jayantsen-Surishvarji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम नगर की पुण्य धरा जयंतसेन धाम पर अपना अंतिम चातुर्मास करने वाले आचार्य श्री जयंतसेन सुरीश्वर जी म.सा. के छठे वार्षिक पुण्य दिवस पर गोसेवा, सामूहिक सामायिक, गुणानुवाद सभा सहित विभिन्न आयोजन किए गए। इस मौके पर पक्षियों के जल पीने हेतु सकोरे वितरण के साथ ही जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र तथा चुन्नियों का वितरण किया गया।

    रतलाम परिषद परिवार आचार्यश्री पुण्यतिथि पर सभी अनुष्ठान और आयोजन पूज्य गच्छाधिपति आचार्य नित्यसेन सुरीश्वर जी म.सा., पूज्य आचार्य जयरत्न सुरीश्वर जी म.सा. के आशीर्वाद से संपन्न हुए। सुबह त्रिवेणी स्थित गोशाला में गोसेवा की गई। तत्पश्चात कोठारीवास स्थित नीमवाला उपाश्रय में सामूहिक सामायिक, गुरु गुणानुवाद सभा का आयोजन हुआ। पक्षियों के पीने हेतु जल पात्र (सकोरे), तीर्थ स्थान पर वृद्धजन हेतु व्हीलचेयर एवं सधर्मिक बंधु को श्रवण यंत्र वितरित किए गए। मंदिरों में सिर ढकने हेतु चुन्नियां भी वितरित की गईं। समाजजन ने पुण्य सम्राट की आरती उतारी गई।

    दोपहर मे अ. भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक, तरुण, महिला, बहू, बालिका परिषद परिवार द्वारा त्रिस्तुतिक श्री संघ रतलाम के वर्षीतप के आराधकों की तप अनुमोदना निमित्त चौबीसी, बहुमान तथा बियासना का आयोजन नीमवाला उपाश्रय में हुआ। संचालन परिषद सचिव कमलेश भण्डारी ने किया। आभार अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका ने माना। 

    ये रहे मौजूद

    गुणानुवाद सभा मे श्री संघ अध्यक्ष राजेंद्र लुणावत, सचिव निर्मल कटारिया, परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका, राष्ट्रीय मंत्री राजकमल दुग्गड़, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सुराणा, पूर्व अध्यक्ष सतीश खेड़ावाला, डॉ. नरेंद्र मेहता, डॉ. निर्मल मेहता, अभय सकलेचा, पंकज राठौर, राजेश खाबिया, श्री संघ ट्रस्टी उपेंद्र कोठारी, शांतिलाल मालक, नीलेश लोढ़ा, प्रवीण संघवी, प्रो. विजय कुमार जैन, राजेंद्र खाबिया, श्रेणिक सकलेचा, सुनील गांधी, विनोद गादिया, सन्नी पोरवाल, महिला परिषद अध्यक्ष चंदा चौरड़िया, सचिव रीना आंचलिया, सारिका डूंगरवाल, बहू परिषद अध्यक्ष सुनीता दुग्गड़, रीना गांधी, तरुण परिषद अध्यक्ष भूपेश कटारिया, राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री अक्षत ओरा, बालिका परिषद अध्यक्ष स्नेहा गुगलिया एवं संघ के गणमान्य महिला पुरुष, तरुण, एवं बालिका भारी संख्या मे समाज जन उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 12 Apr 2023 22:00:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक काश्यप व महापौर पटेल की उपस्थिति में पूजा&अर्चना के बाद भव्य चुनरी यात्रा रवाना, आज तड़के श्री गढ़खंखाई माता को ओढ़ाई जाएगी चुनरी https://acntimes.com/From-Ratlam-to-Garhkhankhai-Mataji-Chunri-Yatra-started-on-foot https://acntimes.com/From-Ratlam-to-Garhkhankhai-Mataji-Chunri-Yatra-started-on-foot एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महलवाड़ा स्थित श्री पद्मावती माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भव्य चुनरी पदयात्रा रवाना हुई। विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल सहीत बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। यात्रा के रूप में निकली 111 फीट की चुनरी आज (बुधवार) तड़के श्री गढ़खंखाई माता को चढ़ाई जाएगी।

    चैत्र नवरात्रि की सप्तमी (मंगलवार) को शाम 5:30 बजे श्री पद्मावती माता मंदिर (राजमहल) पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां माता रानी की पूजा, अर्चना के बाद चुनरी चढ़ाई गई। इसके बाद श्री हनुमान जी महाराज मंदिर पर मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। तत्पश्चात 111 भगवा ध्वजों के साथ 111 फीट लंबी चुनरी लेकर भक्तजन ने श्री गढ़खंखाई माता मंदिर राजापुरा के लिए कदम बढ़ाया। ये पदयात्री 39 किमी पैदल यात्रा कर वहां माता को चुनरी चढ़ाई जाएगी।

    निःशुल्क किया रुद्राक्ष का वितरण

    चुनरी यात्रा में वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित संजय शिवशंकर दवे ने"एक लाख ग्यारह हजार" अभिमंत्रित रुद्राक्ष का नि:शुल्क प्रसादी के रूप में वितरण किया। सामाजिक, धार्मिक एवं सहयोगी संगठनों द्वारा चुनरी यात्रियों के लिए रास्ते में 35 से अधिक स्थानों पर फरियाली, स्वल्पाहार, ठंडाई, चाय, पानी आदि की स्टॉल लगाकर व्यवस्था की।

    इन रास्तों से होकर गुजरी पद यात्रा

    चुनरी यात्रा श्री पद्मावती मंदिर राजमहल से पेलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा, बाजना बस स्टैंड, शिवगढ़ होते सुबह करीब 05 बजे श्री गढ़खंखाई माता मंदिर राजापुरा पहुंचेगी। चुनरी यात्रा में रतलाम शहर विधायक कश्यप, महापौर पटेल, महापौर प्रत्याशी रहे मयंक जाट, पार्षद धर्मेंद्र रांका, अनिल झालानी, रत्ना पाल, मोतीलाल जैन के अलावा भाजपा जिला महामंत्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, आयोजन समिति सदस्य बड़ी संख्या में श्रद्धालुए यात्रा में शामिल हुए।

    ]]>
    Wed, 29 Mar 2023 01:12:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    17 अप्रैल को मनेगी श्री सेन जी महाराज की जयंती, शोभायात्रा निकलेगी, धार्मिक अनुष्ठान सहित विभिन्न आयोजन होंगे https://acntimes.com/Shri-Senji-Maharajs-birth-anniversary-will-be-celebrated-on-17th-April https://acntimes.com/Shri-Senji-Maharajs-birth-anniversary-will-be-celebrated-on-17th-April एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सेन समाज के आराध्य देव भगवान श्री सेन जी महाराज का जयंती उत्सव 17 अप्रैल को धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर सेन समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आयोजन की रूपरेखा तय कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    यह जानकारी श्री गुजराती सेन समाज रतलाम नगर के अध्यक्ष चेतन केलवा ने दी। उन्होंने बताया 17 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे सेन जयंती उत्सव के तहत गुजराती सेन समाज द्वारा श्री अनंत नारायण मंदिर कोठारी वास रतलाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः अनन्त नारायण मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद यहां संत श्री सेन जी महाराज की महाआरति होगी।

    शाम को होगा भजन के साथ भोजन

    केलवा ने बताया शाम 6 से रात 10 बजे तक बड़बड़ हनुमान मंदिर परिसर स्थित जानकी मंडप धर्मशाला में समाज की सामूहिक गोट होगी। इस दौरान भजन भी होंगे। समाज के पदाधिकारियों ने गुजराती सेन समाज के समस्त समाजजन को  आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

    ]]>
    Mon, 27 Mar 2023 18:53:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चुनरी यात्रा 28 को : 111 फीट की चुनरी लेकर श्री पद्मावती माता मंदिर से श्री गढ़खंखाई माता मंदिर तक 39 किमी का सफर पैदल तय करेंगे श्रद्धालु https://acntimes.com/Grand-Chunri-Yatra-of-111-feet-Chunri-on-March-28-will-travel-39-km-on-foot https://acntimes.com/Grand-Chunri-Yatra-of-111-feet-Chunri-on-March-28-will-travel-39-km-on-foot एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैत्र (नवरात्रि) सप्तमी (28 मार्च 2023, मंगलवार) को भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। श्री पद्मावती माता मंदिर राजमहल रतलाम से शुरू होने वाली चुनरी यात्रा श्री गढ़खंगाई माताजी मंदिर राजापुरा तक 39 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें 111 भगवा ध्वजों के साथ 111 फीट की चुनरी लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा करेंगे। 

    उक्त जानकारी चुनरी यात्रा आयोजन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका ने बताया कि यात्रा को लेकर श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर विश्वकर्मा धाम नेमीनाथ नगर रतलाम में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई। इसके अनुसार समिति सदस्य एवं श्रद्धालु 28 मार्च को शाम 05.15 बजे तक सभी श्री पद्मावती माता मंदिर राजमहल पर एकत्र होंगे। इसके बाद माता जी की पूजा और आरती कर श्री पद्मावती माता एवं मां श्री चामुण्डा माता को ग्यारह - ग्यारह फिट की चुनरी चढ़ाई जाएगी। तत्पश्चात शाम 6 बजे मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल द्वारा श्री हनुमान जी के मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। 

    1 लाख 11 हजार अभमंत्रित रुद्राक्ष का होगा वितरण

    इसके बाद चुनरी यात्रा रवाना होगी। चुनरी यात्रा में सर्वप्रथम ऑटो रिक्शा उसके पश्चात घोड़े पर भगवा ध्वज लेकर घुड़सवार, उज्जैन से आमंत्रित विशेष साउंड एवं लाइट वाला वाहन, फर एक सौ ग्यारह भगवा घ्वजओं को लेकर बहने और सदस्य गण चलेंगे। उनके पीछे बैंड, फिर रुद्राक्ष वितरण रथ, नासिक के नगाड़े और उसके बाद चुनरी व अन्य वाहन चलेंगे। चुनरी यात्रा में संस्थापक वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान पीठ के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित संजय शिवशंकर दवे,  "एक लाख ग्यारह हजार" अभिमंत्रित रुद्राक्ष का नि:शुल्क प्रसादी के रूप में वितरित किए जाएंगे। 

    यह रहेगा चुनरी यात्रा का रूट

    चुनरी यात्रा महलवाड़ा स्थित श्री पद्मावती माता मंदिर से शुरू होकर, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा, बाजना बस स्टैंड, शिवगढ़ होते हुए पूरी रात पैदल चल कर सुबह 6 बजे श्री गढ़खंखाई माता मंदिर राजापुरा पंहुचेगी। यहां हिन्दू राष्ट्र निर्माण एवं विश्व कल्याण की भावना के साथ माता रानी को चुनरी चढ़ाई जाएगी।

    35 से अधिक जगह होगी स्वल्पाहार की व्यवस्था

    सामाजिक, धार्मिक एवं सहयोगी संगठनों द्वारा चुनरी यात्रियों के लिए रास्ते में 35 से अधिक स्थानों पर फरियाल, स्वल्पाहार, ठंडाई, चाय पानी आदि की व्यवस्था भी की जाएगीl यात्रा के सहभागी संगठन इप्का  फार्मा श्रमिक-कर्मचारी कामगार संघ, अखिल भारत हिंदू महासभा, नमो ग्रुप फाउंडेशन, जनमत ग्रुप, श्री महाराणा प्रताप जन्म उत्सव समिति, राष्ट्रीय क्षत्रिय सेना, विश्वकर्मा सेना, शिवसेना, भारतीय कामगार सेना, श्री गुर्जर समाज युवा इकाई, वायर उद्योग कामगार संघ,  भगवा स्वयंसेवक संघ, राष्ट्रीय हिंदू युवा संगठन, श्री नित्य चिंतामन गणपति मंदिर ट्रस्ट समिति,  जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर समिति, श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल,  श्री पतंजलि युवा भारत रतलाम, रतलाम कॉरपोरेशन आदि रहेंगे। 

    ये मौजूद थे बैठक में

    बैठक में धर्मेंद्र रांका, नरेंद्र सिंह चौहान, विपिन सोनी, पं संजय शिवशंकर दवे, संजय पेमाल, राजेश नागल, कृष्णा वुडडल, मंगल सिंह पंवार, ओम प्रकाश धीमान, महेश बोदलिया, जितेन्द्र बामनिया, नीरज चावला, श्याम प्रजापत, मोतीलाल जैन, हेमंत पंवार, पवन जोशी, सतीश सोनी, नित्यानंद आचार्य, नंद किशोर पवार, पुखराज हंसवाल, दिनेश लाखा, गब्बर यादव, विशाल वर्मा, भूपेंद्र खंडेलवाल, सोनू प्रजापत, काजल टांक आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Mon, 27 Mar 2023 17:18:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बहु प्रतीक्षित श्री पार्श्व भैरव की संगीतमयी महाभक्ति आज हनुमान रुंडी में, समय पर आने वाले भक्तों को मिलेंगे पुरस्कार https://acntimes.com/Much-awaited-musical-Mahabhakti-of-Shri-Parshva-Bhairav-today https://acntimes.com/Much-awaited-musical-Mahabhakti-of-Shri-Parshva-Bhairav-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जन-जन की आस्था के केंद्र श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव जी की संगीतमयी महाभक्ति का आयोजन 18 मार्च को हनुमान रुंडी में होगा। शाम 7.30 बजे से होने वाले आयोजन में समय से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लक्की-ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कृत कर सोने-चांदी के उपहार दिए जाएंगे।

    श्री नाकोड़ा दरबार मंडल रतलाम एवं श्री नाकोडा पार्श्व पूनम मंडल रतलाम के हेमंत मेहता एवं कपिल तलेरा ने बताया यह कार्यक्रम पूर्व में आयोजित हो चुका है। इसमें हजारों की संख्या में भैरव भक्तों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया था। इसकी रतलाम में पुनः मांग उठ रही थी लेकिन कोरोना काल के चलते दो साल तक यह संभव नहीं हो सका। इसलिए बहुप्रतीक्षित भक्ति के आयोजन को लेकर लोगों काफी उत्साह है।

    पदाधिकारीद्वय ने बताया इस भक्ति में प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार वैभव बागमार (बालोतरा), दीपक राव (बालोतरा), राहुल पिछोलिया (उदयपुर) एवं अनमोल जैन (ताल) अपनी सुमधुर आवाज से लोगों भक्ति रस से सराबोर करेंगे। मंच का संचालन ओम आचार्य (फालना) करेंगे। इस मौके पर 108 गोले की ज्योति और 504 दीपकों से महाआरती भी की जाएगी।

    मेहता एवं तलेरा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रभु भक्ति एवम संगीतमय संध्या लाभ लेने आग्रह किया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को रैली भी निकाली गई।

    ]]>
    Sat, 18 Mar 2023 02:29:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    वाल्मीकि रामायण में बताई अपराध की तीनों श्रेणियों से रहें दूर तभी मानव श्रेष्ठ बनेगा& आचार्य ब्रह्मर्सि किरीट भाईजी  https://acntimes.com/Stay-away-from-the-three-categories-of-crime-mentioned-in-Valmiki-Ramayana-1935 https://acntimes.com/Stay-away-from-the-three-categories-of-crime-mentioned-in-Valmiki-Ramayana-1935 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वाल्मीकि रामायण में तीन अपराधों की श्रेणी दर्शाई गई हैं। यह अपराध मनसा, वाचसा और तनुसा हैं। मनसा अपराध का अर्थ मन यानी विचार से किसी का भी बुरा एवं अप्रिय सोचना, वाचसा का अर्थ अपनी जीभ से किसी के प्रति गलत बोलना या अत्यधिक बोलना है। अंत में एक अपराध और शामिल किया गया है जिसका नाम तनुसा है। तनुसा का अर्थ होता है कर्म के माध्यम से अपराध का भागीदार होना। जीवन में प्रत्येक मनुष्य को इन तीनों अपराधों से दूर रहकर मां सीताजी के चरणों की वंदन करना चाहिए। जिससे मानव श्रेष्ठ बन सके। 

    उक्त विचार परम पूज्य आचार्य ब्रह्मर्षि किरीट भाईजी ने श्री तुलसी परिवार द्वारा आयोजित श्री सीता चरित्र के मंगल प्रवचन के दौरान चौथे दिन व्यक्त किए। आचार्य श्री ने कहा जीवन और मृत्यु के बीच की यात्रा सिर्फ एक पाठशाला है। वर्तमान में हम देखतें है कि सभी ने अपने जीवन को एक बोझ बना लिया है और कई समस्याओं से घिरा हुआ है। मनुष्य रोकर पैदा होता है और शिकायत कर जीता है और अंत में इसी में मर जाता है। मां जगदम्बा ज्ञान, त्रिया और द्रव्य तीन शक्तियों से समाहित है। 

    आंबेडकर मांगलिक परिसर में आयोजित मंगल प्रवचन के पूर्व दीप प्रज्जवलन एवं स्वागत पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा और भाजपा जिला महामंत्री ने किया। पोथी पूजन एवं स्वागत मुख्य यजमान अचला-राजीव व्यास, मनोरथी लक्ष्मी गोयल मुम्बई, प्रेमलता चांडा मुंबई,  ध्रुव शाह, सुषमा, मधु-हरीश रत्नावत, एसएस पोरवाल, मंजु-सुरेश गुप्ता ने किया। आचार्यश्री का सम्मान गीता मंदिर समिति, नित्यानंद सनातन सोशल ग्रुप, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा किया गया। स्वागत सुषमा कटारे, प्रो. आरके कटारे, बाबूलाल चौधरी, राजेश व्यास, ऋषि अग्रवाल, नीना सुरेश अग्रवाल, संदीप व्यास, अनुप्रिया-दिनेश गुप्ता, संजय व्यास, सुनील, वीरेंद्र वाफगांवकर, पार्षद योगेश पापटवाल, विठ्ठल सोनी, विवेकानंद उपाध्याय, प्रीति प्रशांत व्यास, हरीश बिंदल आदि ने किया। मंगल प्रवचन के पांचवें दिन समाप्ति पर घनश्याम पांचाल को तरफ से प्रसादी वितरित की जाएगी। संचालन कैलाश व्यास ने किया। तुलसी परिवार ने शहर की धर्म प्रेमी जनता से मंगल प्रवचन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

    चमत्कार को नमस्कार कर आगे बढ़ो

    वर्तमान में चमत्कार का दौर चल रहा है। परम पूज्य आचार्य ब्रह्मर्षि किरीट भाईजी ने कहा चमत्कार को नमस्कार कर आगे बढ़ो। क्योंकि श्रम और कर्म के बिना जीवन को गति नहीं मिलती है। प्रतिष्ठा सभी को दें, लेकिन निष्ठा अपने ईष्टदेव के प्रति रख उनमें विश्वास रखें। अगर आपको अपने ईष्टदेव में विश्वास या भरोसा नहीं होगा तो आपकी प्रार्थना की सुनवाई भी नहीं होगी। 

    व्यास गादी से दिया स्वच्छता का संदेश

    आचार्य किरीट भाई ने व्यास गादी से स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक रहकर अपनी माटी का कर्ज चुकाने का आह्वान किया। उन्होंने नगर-निगम की गाड़ियों में नियमित गीला-सूखा कचरा एकत्र कर पृथक-पृथक कंटेनर में डालने की आदत बनाने के साथ प्लास्टिक की थैली की जगह पेपर, कपड़े और बांस की सुंदर थैली का उपयोग करने का आव्हान किया। रतलाम शहर के साथ प्रदेश और भारत को सुंदर व स्वच्छ बनाने का भी आव्हान किया। 

    शिव-पार्वती की प्रस्तुति से शिवमय हुआ पण्डाल 

    सीता चरित्र पर मंगल प्रवचन 2 मार्च तक होंगे। प्रतिदिन अलग-अलग मनोरथ का रसास्वादन आचार्यश्री द्वारा कराया जा रहा है। सोमवार को शिव-पार्वती का रूप धरे कलाकारों ने शिव नृत्य की प्रस्तुति से सीता माता के चरित्र वर्णन के साथ पंडाल शिवमय हो गया। भगवान भोले व पार्वती माता का रूप धारण कलाकारों का आचार्यश्री ने अभिनंदन किया। मंगल प्रवचन के पांचवें दिन 28 फरवरी को राम सीता विवाह के मनोरथ का रसास्वादन कराया जाएगा। 

    ]]>
    Tue, 28 Feb 2023 00:31:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अखण्ड ज्ञान आश्रम में पौडशी भंडारे के साथ हुआ संत दर्शन और सत्संग, स्वामी देवस्वरूपानन्दजी का पट्टाभिषेक भी हुआ https://acntimes.com/Padashi-and-Devswaroopanandjis-consecration-took-place-in-Akhand-Gyan-Ashram https://acntimes.com/Padashi-and-Devswaroopanandjis-consecration-took-place-in-Akhand-Gyan-Ashram एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के सैलाना बस स्टैंड स्थित अखण्ड ज्ञान आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी श्री स्वरूपानंदजी महाराज के प्रभु मिलन पश्चात निर्वाण पौडशी का आयोजन किया गया। इसमें संत दर्शन और सत्संग का महासंगम हुआ। आश्रम के उत्तराधिकारी पट्ट शिष्य स्वामी श्री देवस्वरूपानन्दजी महाराज का पट्टाभिषेक भी किया गया। विधायक चेतन्य काश्यप ने साधु-संतों के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद लिया।

    सुबह गीता पाठ और भजन श्रद्धांजलि हुई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें असंख्य भक्त शामिल हुए। भानपुरापीठ के शंकराचार्य श्री ज्ञानानंदजी महाराज और महामंडलेश्वर श्री चिदम्बरानंद सरस्वती महाराज, स्वामी श्री चेतन स्वरूपजी (इंदौर), स्वामी श्री सुविद्यानंदजी (हरिद्वार), स्वामी श्री सोमानंदजी (मंदसौर), स्वामी श्री गिरीशानंदजी (मंदसौर), स्वामी श्री चिन्मयानंदजी (जोधपुर), स्वामी श्री वीतरंगानंदजी (ओंकारेश्वर) मंचासीन रहे।

    इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, अनिल झालानी, मुन्नालाल शर्मा, रतनलाल ठेकेदार, सतीश झंवर, जयवंत कोठारी, मनोज शर्मा, विनोद यादव, हेमंत राहोरी, विपिन पोरवाल आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 25 Feb 2023 06:54:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी महाराज मई&जून में कराएंगे कथा का रसपान, विधायक चेतन्य काश्यप ने दिया आमंत्रण https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-invites-Mahamandaleshwar-Swami-Shri-Chidambaranandji-Maharaj-to-visit-Ratlam https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-invites-Mahamandaleshwar-Swami-Shri-Chidambaranandji-Maharaj-to-visit-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी महाराज के रतलाम आगमन पर विधायक चेतन्य काश्यप ने उनके दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामीजी ने काश्यप को कैलेंडर भेंट किया। विधायक ने स्वामीजी को रतलाम में उनके मुखारविंद से कथा के लिए आमंत्रित किया।

    महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी महाराज ने विधायक काश्यप का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर लिया। उनके द्वारा मई के अंत में या जून में कथा के लिए रतलाम आगमन की स्वीकृति भी प्रदान की। इस दौरान श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर न्यास के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल एवं हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट उपस्थित थे।

    ]]>
    Sat, 25 Feb 2023 06:37:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अखण्ड ज्ञान आश्रम में हुई महामण्डलेश्वर स्वामी श्रीश्री 1008 स्वरूपानंदजी महाराज की समाधि, समाधि से पहले शहर में निकली डोल यात्रा https://acntimes.com/Mahamandaleshwar-Swami-Sri-Sri-1008-Swaroopanandjis-samadhi-took-place-in-akhand-Gyan-Ashram https://acntimes.com/Mahamandaleshwar-Swami-Sri-Sri-1008-Swaroopanandjis-samadhi-took-place-in-akhand-Gyan-Ashram विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि, संतगण व भक्त हुए शामिल

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखण्ड ज्ञान आश्रम के महामण्डलेश्वर स्वामी श्रीश्री 1008 स्वरूपानंदजी महाराज को गुरुवार को सैलाना बस स्टैंड आश्रम में समाधि दी गई। इससे पूर्व उनकी नगर में डोल यात्रा निकाली गई। स्वामी जी के देवलोकगमन की सूचना पाते ही भक्तों में शोक लहर दौड़ गई और आश्रम में भक्तों का तांता लगा रहा। अंतिम दर्शन के लिए विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल सहित कई संतगण एवं भक्त आश्रम पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    महामण्डलेश्वर स्वामी श्रीश्री 1008 स्वरूपानंदजी महाराज की पार्थिव देह सुबह 8.00 से 10.30 बजे तक भक्तों के दर्शनार्थ रखी गई। उसके बाद डोल यात्रा निकली। इस दौरान भक्तों ने स्वामी जी के जयकारे लगाए। तो जिन मार्गों से यात्रा निकली वहां भक्तों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डोल यात्रा सैलाना बस स्टैण्ड, लोकेन्द्र टॉकीज चैराहा, शहर सराय, गायत्री टॉकीज रोड होते हुए वापस आश्रम पहुंची। यहां आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानंद जी ने अंतिम क्रियाएं की। 

    इन्होंने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

    इस अवसर पर श्री 1008 महामण्डलेश्वर चेतन्य प्रभुजी इन्दौर, हरियाणा के श्री वैराग्यानन्दजी महाराज, बदनावर के स्वामी विशुद्धानन्दजी महाराज, जावरा के स्वामी शिवानन्दजी महाराज, दादू धाम से स्वामी सेवानन्दजी महाराज, हरथली से स्वामी हीरालालजी महाराज, रतलाम से स्वामी देवस्वरूपजी महाराज, शिवगढ़ से संतोषपुरी माताजी, केदारेश्वर से स्वामी आनन्द गिरी जी महाराज, अरनोद से स्वामी निर्मल चेतन्यजी महाराज, धमनार से स्वामी पूर्णानन्दजी महाराज, स्वामी ब्रह्मप्रकाशजी महाराज, स्वामी सुजानानन्दजी महाराज के अतिरिक्त विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, कन्हैयालाल मौर्य, सतीश पुरोहित, मनोहर पोरवाल, रतनलाल ठेकेदार, मुन्नालाल शर्मा, अनिल झालानी, सूरज जाट, मयंक जाट, वैभव जाट, राजेन्द्र पुरोहित, सतीश तंवर, जनक नागल, मोहन मुरलीवाला, अनोखीलाल दुबे, राजेन्द्र वाघेला, बंशी अग्रवाल, कमल धाबू तथा सनातन धर्म न्यास, सनातन सोशल ग्रुप, अखण्ड ज्ञान आश्रम सत्संग मण्डल, गोपालजी बड़ा मन्दिर न्यास, बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट, वैदिक जाग्रति ज्ञानपीठ सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा शॉल ओढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

    ये भी रहे उपस्थिति

    साथ ही रतलाम के बाहर से आए भक्तगणों में मंसौर से नागेश्वर सोनी, उपरवाड़ा से पूनमचंद, जावरा से बहादुरसिंह, कोटा से विमला राजावत, झाँसी से संतोष मिश्रा, दिल्ली से आशीष मिश्रा, कानपुर से राकेश मिश्रा, दतिया से कल्लू दीक्षित, देवास से राजेन्द्र दीक्षित, ग्वालियर से सौरभ दीक्षित सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन व भक्तगण उपस्थित रहे।

    1972 से रतलाम में थे स्वरूपानंद जी

    अखण्ड ज्ञान आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानंदजी महाराज ने बताया कि जीव ब्रह्म की एकता को अपने जीवन काल में सदैव ध्येय मानने वाले महामण्डलेश्वर स्वामीजी कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उन्होंने बुधवार शाम अंतिम सांस ली। स्वामीजी वर्ष 1972 से सैलाना बस स्टैण्ड स्थित अखण्ड ज्ञान आश्रम में प्रवासरत थे। उन्हें वर्ष 2001 में प्रयागराज के कुम्भ में महामण्डलेश्वर बनाया गया था।

    ]]>
    Fri, 10 Feb 2023 05:38:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    संत श्री नर्मदानंद जी कश्मीर से अयोध्या तक की पदयात्रा पूरी कर 18 जनवरी को रतलाम पहुंचेंगे, 75 दिन में पूरी की यात्रा https://acntimes.com/Saint-Shri-Narmadanand-ji-will-come-to-Ratlam-on-January-18-after-traveling-from-Kashmir-to-Ayodhya https://acntimes.com/Saint-Shri-Narmadanand-ji-will-come-to-Ratlam-on-January-18-after-traveling-from-Kashmir-to-Ayodhya एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री नित्यानंद आश्रम श्रीश्री नजर निहाल आश्रम के संत 1008 श्री नर्मदानंद जी श्रीनगर से प्रांरभ की गई राष्ट्र गौरव पदयात्रा 15 जनवरी को अयोध्या पंहुची। पदयात्रा संपन्न कर संतश्री 18 जनवरी को रतलाम आ रहे हैं। वे 11:00 बजे कालिकामाता मंदिर पहुंचेंगे। कालिकामाता की पूजा अर्चना करने के पश्चात आश्रम पंहुचेंगे।

    संत श्री ने नर्मदानंद जी ने श्रीनगर से अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तक की राष्ट्र गौरव पदयात्रा 75 दिनों में पूरी करने का संकल्प लिया था। यह यात्रा 04 नवंबर 2022 को श्रीनगर की शंकराचार्य पहाड़ी पर पूजन, अभिषेक और लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के साथ प्रारंभ हुई थी। श्री नर्मदानंद जी जम्मू-कश्मीर से निकल कर पंजाब हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश होते हुए 15 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण स्थल पंहुचे। यात्रा के समापन पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। श्रीराम जानकी महल, अयोध्या धाम में समारोह आयोजित हुआ। 

    ये थे उपस्थित

    भक्त मंडल के राजेश सक्सेना ने बताया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता श्रीश्री 1008 पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद जी महाराज राजगुरु (बीकानेर) ने की। विशेष अतिथि श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती जी महाराज (मुंबई), श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर आशुतोषनंद जी महाराज (बनारस), श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज, श्रीश्री 1008 स्वामी अभयानंद जी सरस्वती महाराज, श्री महंत राजूदास जी एवं यात्रा संयोजक प्रदीप पांडेय, सह संयोजक मोहन मुरलीवाला थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कई प्रदेशों से आए भक्त उपस्थित थे।

    ]]>
    Wed, 18 Jan 2023 00:05:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भगवान श्रीकृष्ण व माता तुलसी के विवाह में श्रद्धालु बने बराती, भजनों पर खूब झूमे, सर्वधर्म सम्मेलन में धर्मगुरुओं का हुआ सम्मान https://acntimes.com/Sri-Krishna-and-Mata-Tulsi-marriage-and-all-religion-conference-concluded https://acntimes.com/Sri-Krishna-and-Mata-Tulsi-marriage-and-all-religion-conference-concluded विराट दीप यज्ञ से रोशन हुआ यज्ञ स्थल, 24 कुंडीय महायज्ञ का 15 जनवरी को होगा समापन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शहर में चल रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दौरान तुलसी विवाह हुआ। ढोल-ढमाकों के साथ भगवान श्री कृष्ण और माता तुलसी की की बरात निकली तो बराती बने श्रद्धालु झूम उठे। बरात गायत्री महायज्ञ स्थल पहुंची तो वहां भी भक्तिरस बरस पड़ा। यहां शांतिकुंज हरिद्वार से आए यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। शाम को दीप यज्ञ हुआ जिसमें रोशन दीपों से पंडाल जगमग हो उठा। सर्वधर्म सम्मेलन में धर्मगुरुओं का सम्मान किया गया। चार दिनी धार्मिक अनुष्ठान का समापन 15 जनवरी (रविवार) को होगा।

    राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बनाए गई गायत्री महायज्ञ शाला में शांतिकुंज हरिद्वार से आए यज्ञाचार्य पं. जितेंद्र मिश्रा, सहायक बसंतीलाल सोलंकी, युग गायक प्रेमनाथ ध्रुव, युग वादक श्रवण कुमार, सारथी विवेकसिंह ने यज्ञ कराया। गायत्री मंत्रोच्चार के साथ भजन की प्रस्तुति से पंडाल धर्ममय हो गया। देव पूजन गायत्री परिवार मुख्य नगर ट्रस्टी पातीराम शर्मा, संगीता प्रकाश प्रभु राठौड़, अनिल झालानी आदि ने किया।

    यज्ञ के बाद तुलसी विवाह हुआ। महायज्ञ शाला के बाहर से तुलसी की बारात निकाली गई। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति और संगीता राठौड़ माता तुलसी (पौधे) को सिरोधार्य कर ढोल-ढमाकों के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे। बारात के आगमन पर फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद तुलसी विवाह संपन्न कराया। संगीता राठौड़ द्वारा दो साल की गई साधना के दौरान सिद्ध गए रुद्राक्ष का वितरण भी राठौड़ परिवार ने किया। यज्ञ के साथ गुरुदीक्षा सहित अन्य संस्कार संपन्न हुए। रविवार 15 जनवरी को गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विसर्जन, विदाई व समाज के अग्रजों का सम्मान किया जाएगा।

    सफाई का विशेष रखा जा रहा ध्यान, छोटे-छोटे किंतु महत्वपूर्ण कार्य कर रहीं बहनें

    शाम को गायज्ञी महायज्ञ स्थल पर बनाए यज्ञ कुंड सहित कुंड की क्यारियों के पर करीब 2500 दीप लगाए गए। प्रत्येक दीप पर संगीता राठौड़ ने रंग-रोगन किया है। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के विवेक चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन यज्ञ पूर्ण होने के पश्चात गायत्री परिवार की बहनें यज्ञशाला की सफाई एवं अगले दिन के यज्ञ की तैयारियों में लग जाती हैं।

    यज्ञ कुंड एवं यज्ञशाला की सफाई की जाती है। सफाई के बाद समिधा, घृत, पूजन सामग्री, इत्यादि की मात्रा चैक की जाती है। जो कम होता है उसे पूरा करके रख लिया जाता है। अगले दिन सुबह यज्ञ प्रारम्भ होने के पूर्व ही अभी सामग्री जमाकर रख दी जाती है। कलश को व्यवस्थित रखना, ज्वारों को जल से सींचना, पुराने पुष्पों एवं हार माला को बदलना जैसे छोटे छोटे किंतु महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न किए जाते हैं। गायत्री परिवार के महिला मंडल की बहनों द्वारा लगातार सेवा दी जा रही है।

    पुस्तक मेले में आधे मूल्य में मिलेंगी पुस्तकें

    गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा अब विराट 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में लगाए गए युग साहित्य पुस्तक मेले में साहित्य आधे मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इस निर्णय लिए जाने के पूर्व समाजसेवी एवं गायत्री परिवार के सहयोगी अनिल झालानी के द्वारा विशेष घोषणा की। उन्होंने बताया सृजन कॉलेज के विद्यार्थी यज्ञस्थल के पुस्तक मेले से जितने मूल्य की पुस्तकें खरीदेंगे उन पुस्तकों का आधा मूल्य वे चुकाएंगे। उनका उद्देश्य यह है कि उनके कॉलेज के विद्यार्थी संस्कारवान एवं संवेदनशील बनें। गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित साहित्य के अध्ययन करने से कई लोगों को जीवन में प्रेरणा मिली है, सकारात्मक बदलाव आया है। इसलिए उन्होंने अपने छात्रों के भौतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए तथा उन्हें प्रेरित करने के लिए यह पेशकश की। 

    सर्वधर्म सम्मेलन में हुआ धर्मगुरुओं का सम्मान

    महायज्ञ के दौरान शाम को सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन कर धर्मगुरुओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से श्रृंगेरी मठ के स्वामी आत्मानंद सरस्वती, संत निरंकारी मंडल से राजकुमार गनवानी, अखंड आश्रम से महंत देवस्वरूप स्वामी, शहर काजी जनाब अहमद अली, भागवताचार्य ब्रह्मर्षि हेमंत कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे।

    युवा प्रकोष्ठ के चौधरी ने बताया धर्मगुरुओं का स्वागत गायत्री परिवार नगर मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा व एमएम साहू सहित अन्य ने किया। धर्मगुरुओं ने वर्तमान समय की आवश्यकता के रूप में मानवीयता, संवेदनशीलता तथा परस्पर सहयोग, समन्वय के बारे में विस्तार संबोधित कर धर्म के प्रति अलख जगाई। साथ ही गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान धर्मगुरुओं का तिलक लगाकर दुपट्टे से स्वागत किया गया। युग साहित्य भी भेंट किया। सभी आयोजनों का संचालन विकास शैवाल ने किया।

    यह भी पढ़ें... युवा सम्मेलन : युवाओं को आत्मबोध एवं अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित कराना समय की मांग- आशीष सिंह

    ]]>
    Sat, 14 Jan 2023 20:40:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    युवा सम्मेलन : युवाओं को आत्मबोध एवं अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित कराना समय की मांग& आशीष सिंह https://acntimes.com/Youth-conference-held-during-Gayatri-Mahayagya-in-Ratlam https://acntimes.com/Youth-conference-held-during-Gayatri-Mahayagya-in-Ratlam गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहप्रभारी ने 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दौरान आयोजित युवा सम्मेलन में कहा

    एसीएन टाइम्स @  रतलाम । आबादी की दृष्टि से भारत में सबसे ज्यादा युवा है। हम कह सकते हैं कि हमारा देश युवा भारत है। बावजूद युवा कई समस्याओं से भी घिरा है। पश्चिमी देशों की नकल चल रही है। युवाओं को हमारे गौरवशाली इतिहास की प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी भी कहते थे कि ‘बी एंड मेक’ यानि बनो और बनाओ। उसी आधार पर गायत्री परिवार भी युवाओं को जाग्रत करने का अभियान चला रहा है। युवाओं को आत्मबोध एवं अपने सांस्कृतिक गौरव से परिचित कराना समय की मांग है।

    उक्त विचार हरिद्वार से आए गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहप्रभारी आशिष सिंह ने कही। वे अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में स्थानीय राजीव गांधी सिविक सेंटर के स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास चल रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के पहले दिन शाम को आयोजित युवा सम्मेलन एवं युवा प्रतिभा सम्मान में बोल रहे थे। इससे पूर्व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी विवेक चौधरी ने सिंह का परिचय दिया। प्रकाश प्रभु राठौड़, समाजसेवी गोविंद काकानी, अशोक सोनी ने स्वागत किया।

    सिंह ने कहा आज हम सांस्कृतिक संक्रमण के ऐतिहासिक दौर से गुजर रहे हैं। भौतिकवाद अपनी चरम सीमा पर है। देश की तरुणाई को दिशाहीनता, दुश्चिंतन, भटकाव, दुष्प्रवृत्तियां एवं सृजनात्मकता का अभाव घुन की तरह खोखला करते जा रहे हैं। उस पर नशा, बेरोजगारी, पाश्चात्य जीवन शैली हावी होती जा रही है। देश का भविष्य युवाओं के हाथों में ही है। युवा जिधर चल पड़ेंगे, देश भी उधर ही चल पड़ेगा। युवकों का संगठन और उनकी गतिविधियों का सही नियोजन आज की प्रथम आवश्यकता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार द्वारा युवाओं को भी अपने देश, समाज और परिवार के प्रति जाग्रत करने के लिए युवा अभियान संचालित किए जाते हैं।

    चल रहा है युवा तरुणाई के लिए नवयुग निर्माण का अभियान

    सिंह ने बताया गायत्री परिवार द्वारा युवाओं को जाग्रत करने के लिए चार लक्ष्य कार्यक्रम तय कर चलाए जा रहे हैं। जिनमें युवा स्वस्थ्य बने तो देश सबल बनेगा, युवा शालिन बने देश श्रेष्ठ बने, युवा स्वालंबी बने तो देश संपन्न बने, युवा सेवा भावी बने तो देश सुखी बने, इन चार सूत्र के साथ युवाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। युगऋषि पं. श्री राम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की युग वेदना ने आज तरुणाई के लिए नवयुग के निर्माण की आधारशिला रख दी है। शांतिकुंज ने युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में निखारने की प्रक्रिया का एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन और अभियान प्रारंभ किया है। जिससे राष्ट्र श्रेष्ठता, संप्रभुता और संपन्नता के श्रेष्ठ शिखर पर पुन: प्रतिष्ठित हो सके।

    21वीं सदी की नारी सशक्तिकरण पर दिया जोर

    नारी जागरण एवं नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। गायत्री धाम सेंधवा से पधारी पूजा पाटील व उज्जैन से आई उर्मिला तोमर ने पूज्य गुरुदेव द्वारा लिखी गई पुस्तक 21वीं सदी की नारी सशक्तिकरण पर जोर देकर संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा व गायत्री परिजन मौजूद रहे। संचालन गायत्री परिवार के विकास शैवाल ने किया।

    यह भी देखें... पावन हुई रत्नपुरी : देव आह्वान के साथ शुरू हुआ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गूंजा गायत्री मंत्र

    ]]>
    Fri, 13 Jan 2023 21:21:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पावन हुई रत्नपुरी : देव आह्वान के साथ शुरू हुआ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गूंजा गायत्री मंत्र https://acntimes.com/Ratnapuri-became-sacred-24-Kundiya-Gayatri-Mahayagya-started-with-Dev-Ahwaan https://acntimes.com/Ratnapuri-became-sacred-24-Kundiya-Gayatri-Mahayagya-started-with-Dev-Ahwaan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में विराट 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की शुरूआत शुक्रवार को हो गई। महायज्ञ स्थली पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांतिकुंज हरिद्वार से आई यज्ञाचार्यों ने सबसे पहले देव पूजा के साथ पांच तत्व वायु, जल, आकाश, पृथ्वी एवं अग्नि के प्रतीकों का पूजन कर सप्त ऋषियों का आह्वान किया। गायत्री मंत्र का उच्चारण और यज्ञशाला में आहुति देने के साथ ही रत्नपुरी का वातावरण धर्ममय हो गया।  

    युग ऋषि पंडित श्री राम शर्मा आचार्य की प्रेरणा से संगीता प्रकाश प्रभु राठौड़ ने लगातार दो साल से 24, 24  हजार के गायत्री मंत्र जाप के 24 महापुश्चरण 24 महीने में अभिनव साधना की। पूज्य गुरूदेव एवं मां गायत्री की असीम अनुकम्पा से संपन्न हुई साधना की महापूर्णाहुति विराट 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ हो रही है। राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बनाई गई गायत्री महायज्ञ शाला में आयोजन हो रहे हैं। यज्ञ शाला के चार कोनों में चार तत्व वेदियां बनाई गई हैं। मध्य में सर्वतोभद्र मंडल और चार कोनों में वायु तत्व, वरुण तत्व, अग्नि तत्व एवं पृथ्वी तत्व बनाए गए हैं।

    यज्ञ की शुरुआत के पहले वैदिक मंत्र, मध्यम स्वर, विलंबित गति के निर्देश के साथ मंत्रोच्चार कर देव शक्तियों का आह्वान किया गया। देव पूजा संगीता प्रकाश प्रभु राठौड़, दिनेश चौहान, नवीन दुबे, दयानंद राठौड़, अजय राठौड़, हेमांग, हर्षद राठौड़, विजय सोनी, गोपाल राठौड़, अनिल पाटील ने सपत्नीक ने की। शांतिकुंज हरिद्वार के यज्ञाचार्य पं. जितेंद्र मिश्रा, सहायक बसंतीलाल सोलंकी, युग गायक प्रेमनाथ ध्रुव, युग वादक श्रवण कुमार, सारथी विवेकसिंह का स्वागत गायत्री परिवार के रतलाम नगर के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, मुख्य यजमान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़, अर्जुनसिंह चौहान, सुरेंद्रसिंह ठाकुर, गोपालसिंह तोमर, डॉ. आईपी त्रिवेदी, विवेक चौधरी, एमएस साहू, ऋषिराज धाकड़ आदि ने किया। देव मंच की व्यवस्था शिवपाल छप्री व रजनी छप्री ने संभाली।

    गंगाजल और गायत्री चालीसा का किया वितरण

    यज्ञ स्थल पर राठौड़ परिवार द्वारा गंगाजल व गायत्री चालीसा का वितरण किया गया। शनिवार को सिद्ध रुद्राक्ष वितरित किए जाएंगे। शांतिकुंज से पधारी यज्ञाचार्यों की टोली ने यज्ञ स्थल पर लगाए गए युग ऋषि पंडित श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित युग साहित्य पुस्तक मेले का अवलोकन किया। मध्यजोन प्रभारी राजेश दवे पटेल ने रतलाम एवं मालवांचल के अन्य क्षेत्रों में लगाए जा रहे पुस्तक मेले के बारे में जानकारी दी।

    जीवन जीने की कला सिखाती है प्रज्ञा पुराण कथा- पं. संतोष मिश्रा

    दोपहर 2 बजे से आयोजन स्थल पर यज्ञाचार्य पं. संतोष मिश्रा ने पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा द्वारा रचित प्रज्ञा पुराण कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि पूज्य गुरुदेव द्वारा रचित प्रज्ञा पुराण कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। इस पुराण से हमें शिक्षा तो मिलेगी ही उन्नति का मार्ग भी खुलते है। संचालन विकास शैवाल ने किया।

    माता-पिता का सुसंस्कारी होना आवश्यक- पं. जितेंद्र मिश्रा

    गायत्री परिवार जनमानस में सनातन संस्कार पद्धति के पुनर्जीवन के लिए निरंतर समर्पित भाव से प्रयासरत है। इसी क्रम में महायज्ञ के पहले दिन गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पुंसवन संस्कार संपन्न कराया गया। यज्ञाचार्य पं. जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि गर्भस्थ शिशु के समुचित विकास के लिए गर्भिणी का यह संस्कार किया जाता है। शिशु को संस्कारवान बनाने के लिए सर्वप्रथम जन्मदाता माता-पिता का सुसंस्कारी होना आवश्यक है। गर्भ सुनिश्चित हो जाने के 3 माह पूरे हो जाने तक पुंसवन संस्कार किया जाता है। गर्भस्थ शिशु जन्म लेने के बाद माता-पिता, कुल परिवार तथा समाज के लिए सौभाग्य एवं गौरव बनें, इस बारे में शिक्षा दी गई।

    यह भी देखें... गायत्री मय हुआ रतलाम : मंगल कलश सिरोधार्य कर निकलीं ये भारत की नारियां हैं, हम बदेलेंगे युग बदलेगा

    बताया गया किसी भी समय क्रोध ना करें, अच्छे से रहें, साहित्य का अध्ययन करें जिससे आपकी संतान वीर, यशस्वी, तेजस्वी होगी। 15 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन में शिशुओं के लिए नामकरण, अन्नप्राशन, मुण्डन, विद्यारम्भ तथा यज्ञोपवित (जनेऊ) संस्कार तथा गुरु दीक्षा, जन्म दिवस, विवाह दिवस आदि संस्कार प्रतिदिन यज्ञ के समय नि:शुल्क संपन्न कराए जाएंगे।

    ]]>
    Fri, 13 Jan 2023 20:00:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गायत्री मय हुआ रतलाम : मंगल कलश सिरोधार्य कर निकलीं ये भारत की नारियां हैं, हम बदेलेंगे युग बदलेगा https://acntimes.com/Gayatri-happened-in-Ratlam-Women-came-out-with-Mangal-Kalash-on-their-heads https://acntimes.com/Gayatri-happened-in-Ratlam-Women-came-out-with-Mangal-Kalash-on-their-heads 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीगणेश

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आगे-आगे अश्व पर सवार धर्म ध्वजा थामे गायत्री परिवार के सदस्य और इनके पीछे डीजे पर बजते मधुर भजन ने शहर के वातावरण को धर्ममय कर दिया। पीछे गायत्री परिवार के युवाओं की टोली गायत्री मंत्र का उद्घोष कर हर खास और आम को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। बग्घी में गायत्री परिवार के सदस्य पूज्य गुरुदेव का सद् ग्रंध अपने सिर पर धारण किए हुए थे तो पीछे उज्जैन से आए गणेश बैंड पर बज रहे गायत्री मंत्र के साथ मंगल कलश सिरोधार्य कर भारत की नारियां चल रहीं थीं। एक जैसी वेषभूषा में पैदल चल रहीं मातृ शक्ति के साथ बग्धी में सवार तीन देवियां (माता लक्ष्मी, सरस्वती व गायत्री) सभी को मंत्रमुग्ध कर रहीं थीं।

    अवसर था शहर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा, तुलसी विवाह आयोजन के पूर्व गुरुवार को शहर में निकली कलश यात्रा का। मां कालिका माता मंदिर परिसर से कलश यात्रा का प्रारंभ हुई। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे पं. जितेंद्र मिश्रा ने कलश की पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा को रवाना किया। मुख्य कलश संगीता प्रकाश प्रभु राठौड़ ने धारण किया। साथ में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार की सदस्य, महिलाएं और युवतियां पीले व लाल वस्त्रों में सिर पर कलश धारण किए चल रहीं थीं। सभी हम बदलेंगे युग बदलेगा, विश्व मंगल की कामना के साथ गायत्री मंत्र का उद्घोष भी कर रहीं थी। गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ के विवेक चौधरी, विकास शैवाल सहित अन्य भी कलश यात्रा की कमान संभाले थे। यात्रा में पुरुष गुरुदेव का सद् ग्रंध सिर पर रख कर चल रहे थे।

    50 से अधिक जगह स्वागत

    कलश यात्रा का 50 से अधिक शहर के सामाजिक संगठनों सहित अनेक संगठनों में जगह-जगह मंच लगाकर स्वागत किया। कलश यात्रा में गायत्री परिवार रतलाम के नगर के प्रमुख ट्रस्टी पातीराम शर्मा व मुख्य यजमान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ का साफा व हार पहनाकर अनेक जगह स्वागत किया। यात्रा में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, समाजसेवी अनिल झालानी, गोविंद काकानी, सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, पवन सोमानी, जनक नागल, गोपाल शर्मा, जगदीश पहलवान, अरुण राव, दिलीप गांधी सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन शामिल हुए।

    3 घंटे चली कलश यात्रा

    कलश यात्रा दोपहर 2 बजे शुरू हुई जो शाम 4.30 बजे से राजीव गांधी सिविक सेंटर काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बनाए गए महायज्ञ स्थल पर पहुंचना शुरू हुईं। यह सिलसिला शाम 5 बजे तक जारी रहा। सभी माताओं एवं बहनों के आने के बाद हरिद्वार शांति कुंज से पधारे टोली नायक जितेंद्र मिश्रा, सहायक बसंतीलाल सोलंकी, युग गायक प्रेमनाथ ध्रुव, युग वादक श्रवण कुमार, सारथी विवेकसिंह ने देव कलश लेकर आए हैं बड़े भाग्य हमारे व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर समापन कराया। देव मंच की व्यवस्था शिवपाल छप्री ने संभाली। मंच पर पूज्य गुरुदेव, माताजी के साथ गायत्री माता की तस्वीर सहित दर्शनार्थ के लिए 108 पवित्र धार्मिक स्थल की रज (मिट्टी) एवं 108 पवित्र धार्मिक जगह की नदियों का पवित्र जल दर्शनार्थ रखा गया है।

    गायत्री महायज्ञ आज से

    गायत्री महायज्ञ की शुरुआत 13 जनवरी को होगी। सुबह 8 बजे देवपूजन होगा। दोपहर 2 बजे प्रज्ञा पुराण कथा एवं शाम 5 बजे युवा सम्मेलन एवं युवा प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। गायत्री परिवार जनमानस में सनातन संस्कार पद्धति के पुनर्जीवन के लिए निरंतर समर्पित भाव से प्रयासरत है। इसी क्रम में 15 जनवरी तक होने वाले गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा, तुलसी विवाह के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पुंसवन संस्कार के साथ शिशुओं के लिए नामकरण, अन्नप्राशन, मुण्डन, विद्यारम्भ तथा यज्ञोपवित (जनेऊ) संस्कार तथा गुरु दीक्षा, जन्म दिवस, विवाह दिवस आदि संस्कार प्रतिदिन प्रात: यज्ञ के समय नि:शुल्क संपन्न करवाएं जाएंगे। 

    ]]>
    Thu, 12 Jan 2023 19:34:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ गुरुवार से, 1151 कलश की यात्रा निकलेगी, अभिमंत्रित सिद्ध रुद्राक्ष व गंगाजल का नि:शुल्क वितरण होगा https://acntimes.com/24-Kundiya-Gayatri-Mahayagya-from-Thursday-Kalash-Yatra-will-start https://acntimes.com/24-Kundiya-Gayatri-Mahayagya-from-Thursday-Kalash-Yatra-will-start एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में विराट 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा, तुलसी विवाह 12 जनवरी को शुरू होगा। अनुष्ठान की शुरुआत गुरुवार दोपहर कलश यात्रा से होगा। शाम को नारी जागरण सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम होगा। इस दौरान गायत्री मंत्र से अभिमंत्रित सिद्ध रुद्राक्ष, गंगाजल का नि:शुल्क वितरण राठौड़ परिवार द्वारा किया जाएगा। आयोजन स्थल पर दर्शनार्थ के लिए 108 पवित्र धार्मिक स्थल की रज (मिट्टी) एवं 108 पवित्र धार्मिक जगह की नदियों का पवित्र जल के भी दर्शन कर सकेंगे।

    गायत्री परिवार के रतलाम नगर मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ ने बताया गुरुवार दोपहर 2 बजे कालिका माता मंदिर से 1151 कलश की यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा गुरुवार दोपहर 2 बजे कालिका माता मंदिर प्रांगण से निकलेगी। यह गुलाब चक्कर से होकर नगर निगम तिराहा, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, गणेश देवरी, धानमंडी रानी जी का मंदिर, शहर सराय, लोकेंद्र टॉकिज से होते हुए गायत्री महायज्ञ स्थल पर पहुंचेगी। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। गायत्री मंत्र लिखे सभी कलश एक रंग के होंगे।

    3 हजार से अधिक पुस्तकों का होगा वितरण

    15 जनवरी तक चलने वाले आयोजन में अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वजन गायत्री यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार सम्पन्न करवाए जाएंगे। इसके साथ ही नारी सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान, युवा सम्मेलन एवं युवा प्रतिभा सम्मान, सर्वधर्म सम्मेलन एवं धर्मगुरुओं तथा समाज के अग्रजों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 3000 से अधिक युग साहित्य में से चयनित पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण होगा। प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए अन्य पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी। अनुष्ठान में भाग लेना पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा।

    दो साल की साधना हुई साकार

    पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से संगीता प्रकाश प्रभु राठौड़ द्वारा 24-24  हजार के गायत्री मंत्र जाप के 24 महापुश्चरण 24 महीने में अभिनव साधना की गई है। पूज्य गुरुदेव एवं मां गायत्री की असीम अनुकम्पा से संपन्न हुई साधना की महापूर्णाहुति विराट 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ अब साकार होने जा रही है। इसी तारतम्य में महायज्ञ के साथ प्रज्ञा पुराण कथा, तुलसी विवाह का आयोजन भी रतलाम शहर में राठौड़ परिवार द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में की किया जा रहा है। संगीता राठौड़ ने दो में 24 हजार गायत्री मंत्रों का महालेखन भी किया। ये एक पुस्तक के रूप में कृष्ण भगवानी की मूर्ति के साथ शांतिकुंज हरिद्वार को भेंट की जाएगी। पूर्णाहुति के दौरान गायत्री चालीसा व 1100 तस्वीर गायत्री देव स्थापना की श्रद्धालूजन को भेंट की जाएगी।

    108 धार्मिक स्थलों का जल व रज दर्शनार्थ उपलब्ध होंगे

    संगीता राठौड़ परिवार द्वारा गायत्री मंत्र से अभिमंत्रित 25 हजार सिद्ध रुद्राक्ष, गंगाजल, गुरुगीता, गायत्री चालीसा, श्रीमद भागवत गीता एवं पूज्य गुरुदेव रचित पुस्तक का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर परिवार द्वारा संग्रहित 108 धार्मिक स्थलों के जल, रज (मिट्टी), विभिन्न नदियों के जल एवं अभिमंत्रित पूजित बालगोपाल के दिव्य दर्शन, अनुष्ठित एवं देवपूजित दिव्य कलश विशेष रूप से दर्शनार्थ रहेंगे।

    विशेष संस्कार नि:शुल्क संपन्न कराए जाएंगे

    गायत्री परिवार जनमानस में सनातन संस्कार पद्धति के पुनर्जीवन के लिए निरंतर समर्पित भाव से प्रयासरत है। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पुंसवन संस्कार के साथ शिशुओं के लिए नामकरण, अन्नप्राशन, मुण्डन, विद्यारम्भ तथा यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार तथा गुरु दीक्षा, जन्म दिवस, विवाह दिवस आदि संस्कार 13 से 15 जनवरी तक प्रतिदिन यज्ञ के समय नि:शुल्क संपन्न कराए जाएंगे।

    यह भी देखें... यज्ञ संसार का श्रेष्ठतम कर्म और हर अच्छा कार्य यज्ञ है, आप भी 12 से 15 जनवरी तक हो रहे महायज्ञ में एक बुराई त्यागें और एक अच्छाई ग्रहण करें

    ]]>
    Wed, 11 Jan 2023 20:04:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यज्ञ संसार का श्रेष्ठतम कर्म और हर अच्छा कार्य यज्ञ है, आप भी 12 से 15 जनवरी तक हो रहे महायज्ञ में एक बुराई त्यागें और एक अच्छाई ग्रहण करें https://acntimes.com/Yagya-is-the-best-work-in-the-world-and-every-good-work-is-Yagya-Vivek-Chaudhary https://acntimes.com/Yagya-is-the-best-work-in-the-world-and-every-good-work-is-Yagya-Vivek-Chaudhary एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यज्ञ उसे कहते हैं जो इस संसार में अच्छे कार्य हो रहे हैं। सभी के हित में होने वाले हर कार्य को यज्ञ कहा जाता है। अखिल विश्व गायत्री परिवार का उद्देश्य मानव मात्र में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण का है। इस हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार यज्ञ के द्वारा धर्म तंत्र से लोक शिक्षण के कार्य करता रहा है। यज्ञ में एक बुराई त्याग कर एक अच्छाई ग्रहण करने का उद्घोष और ध्येय गायत्री परिवार का ही दिया हुआ है। आप भी रतलाम में होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में एक बुराई त्याग कर एक अच्छाई ग्रहण करें।

    यह बात रतलाम गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट के ट्रस्टी एवम् मध्य प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक विवेक चौधरी ने कही। वे पत्रकारों को शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन रतलाम गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट के द्वारा 12 से 15 जनवरी तक आयोजित किए जाने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा एवं तुलसी विवाह की जानकारी दे रहे थे। इस दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा व प्रकाश प्रभु राठौड़ उपस्थित थे।

    चौधरी ने बताया मां गायत्री के मंत्र सद्बुद्धि दाता गायत्री मंत्र की सिद्ध साधना कर किसी वर्ग विशेष और जाति विशेष को ध्यान में ना रख कर अपितु संपूर्ण मानव जाति और पृथ्वी के उद्धार के लिए समर्पित अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक संरक्षक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं माता भगवतीदेवी शर्मा जी का संपूर्ण जीवन ही यज्ञमयी रहा है। इसी तारतम्य में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। अखिल विश्व गायत्री परिवार का मुख्य उदघोष हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा है। इसलिए इस तरह के आयोजनों से हम जन-जन के मानस को और उनके स्वभाव को विचार परिवर्तन के द्वारा सुधारकर समाज को स्थायी रूप से सुखी व विकसित रख सकते हैं।

    अपना सुधार संसार की सबसे बड़ी सेवा है

    विवेक चौधरी ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने केवल एक धार्मिक संगठन ही नहीं बनाया बल्कि समाज को राष्ट्र को विश्व को और हर वर्ग के मानव को धरती के हर जीव को ध्यान में रखकर युग निर्माण योजना बनाई विचार क्रांति अभियान का सूत्रपात किया। परम पूज्य गुरुदेव का विचार था कि "अपना सुधार संसार की सबसे बड़ी सेवा है।"

    अखिल विश्व गायत्री परिवार संपूर्ण विश्व के धार्मिक आध्यात्मिक सामाजिक आर्थिक और मानसिक विकास को लेकर कार्य करने वाली संस्था है। समाज में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा युवा जागरण, नारी जागरण, धार्मिक कुरीति उन्मूलन, बाल शिक्षा, नारी शिक्षा, पर्यावरण सरंक्षण, कुरीति उन्मूलन एवं नशा मुक्ति जैसे कार्य कर समाज को सही दिशा देकर कार्य करने वाला परिवार है। अखिल विश्व गायत्री परिवार आपदा प्रबंधन में अपनी मुख्य भूमिका निभाकर प्राकृतिक आपदा के क्षेत्रों में विशेष रूप से कार्य करने वाली संस्था है।

    डेढ़ सौ से ज्यादा देशों में सक्रिय हैं गायत्री परिजन

    चौधरी ने बताया अखिल विश्व गायत्री परिवार डेढ़ सौ से ज्यादा देशों में सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ परिजनों के साथ कार्य करने वाली संस्था है अखिल विश्व गायत्री परिवार के 6 प्रमुख संस्थान शांतिकुंज हरिद्वार जहां से ऋषि परंपरा का पुनर्जीवन कर संपूर्ण समाज और मानव जाति के विकास के लिए कार्य किया जाता है। दूसरा देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार विद्यालय है जो आधुनिक शिक्षा को गुरुकुल शिक्षा के साथ जोड़कर संस्कारित युवाओं को गढ़ने का कार्य कर रहा है। वैज्ञानिक अध्यात्म और मंत्र एवं यज्ञ के विभिन्न शोधों को करने के लिए ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान की स्थापना की गई।

    6 प्रमुख संस्थान, 4 हजार से ज्यादा शक्तिपीठ व 1 हजार से अधिक प्रज्ञापीठ

    आचार्य श्री की जन्मभूमि आंवलखेड़ा आगरा में एक महत्वपूर्ण स्मारक बनाया गया है। अखंड ज्योति संस्थान मथुरा यहां से संपूर्ण विश्व को मार्गदर्शन देने के लिए गुरुदेव के समय से एक पत्रिका सतत हर माह जन-जन के वैचारिक और बौद्धिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए समर्पित पत्रिका है। गायत्री तपोभूमि मथुरा सहित 6 प्रमुख संस्थान हैं जिनके अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार के चार हजार से ज्यादा शक्तिपीठ एवं एक हजार से ज्यादा प्रज्ञा पीठ सक्रिय रूप से लोक निर्माण और सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

    3 हजार से अधिक पुस्तकें लिखीं, वेदों व उपनिषदों का अनुवाद किया

    चौधरी ने बताया पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी आत्म सुधारक विचार क्रांति अभियान के पुरोधा युग निर्माण योजना के सूत्रधार व मानव में देवत्व के उदय और धरती पर स्वर्ग के योजना को चलाकर संपूर्ण मानव जाति के उत्थान को समर्पित रहने वाले ऋषि रहे हैं। आचार्य श्री ने हर एक विषय पर अध्ययन और शोध कर 3000 से अधिक पुस्तकें लिखीं। 4 वेद, 18 पुराण, 108 उपनिषद योग वशिष्ठ, 20 स्मृतियां के दर्शन व 24 किताबों सहित अनेक आर्ष ग्रंथों के जन सुलभ अनुवाद संपन्न किए।

    यह सब होगा महायज्ञ के दौरान

    21वीं सदी उज्जवल भविष्य और 21वीं सदी नारी सदी के उद्घोषक जन-जन की पीड़ा हरने को समर्पित अखिल विश्व गायत्री परिवार एक मात्र संस्था है जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अग्रणी भूमिका निभा कर समाज को नई दिशा धारा दे रही है। इसी दिशा धारा के अंतर्गत रतलाम नगर में होने जा रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ अंतर्गत परिवार निर्माण हेतु प्रज्ञा पुराण कथा और नारियों के सशक्तिकरण हेतु नारी सम्मेलन व नारी प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को दिशा धारा देने हेतु एक विशिष्ट युवा सम्मेलन और युवा प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम किया जाएगा।

    अनुष्ठान के दौरान सभी धर्मों में एकरस्ता, एकरूपता और समानता को देखकर सभी धर्मों से अच्छी शिक्षा लेकर समाज को देने हेतु सर्व धर्म सम्मेलन 14 तारीख को शाम को होगा। दीप यज्ञ के माध्यम से सभी में अच्छाइयों को ग्रहण करने का संकल्प दिलाया जाएगा। 15 तारीख को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ समाज के वरिष्ठ अनुभवी और सामाजिक निर्माण में नींव के पत्थर के रूप में लगने वाले अग्रजों का सम्मान किया जाएगा। तत्पश्चात हरिद्वार की टोली की विदाई, देवताओं की विदाई कर विश्व कल्याण और मानव मात्र के कल्याण की प्रार्थना का कार्यक्रम संपन्न होगा।

    ]]>
    Wed, 11 Jan 2023 15:22:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री महायज्ञ स्थल का किया शुद्धिकरण,& हवन कुंड निर्माण के पहले गायत्री यज्ञ कर दी आहुति https://acntimes.com/Purification-of-Gayatri-Mahayagya-site-with-Vedic-chanting https://acntimes.com/Purification-of-Gayatri-Mahayagya-site-with-Vedic-chanting एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में रतलाम 12 से 14 जनवरी तक विराट 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा, तुलसी विवाह का आयोजन होगा। राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास होने वाले अनुष्ठान के लिए गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री यज्ञ कर आयोजन स्थल का शुद्धिरण किया गया।

    हवव कुंड निर्माण कार्य के पहले स्थान शुद्धिकरण के लिए यज्ञ स्थल पर गायत्री यज्ञ किया गया। यज्ञ गायत्री परिवार की ब्रह्मवादिनी बहनें ऋतु सैनी और प्रेमलता साहू ने करवाया। गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक विवेक चौधरी ने सपत्नीक यज्ञ पूजन किया। यज्ञ में गायत्री परिवार ट्रस्ट नगर रतलाम मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ आदि ने सपत्निक हवन कुंड में आहुति दी। इसके गायत्री परिवार सदस्यों ने यज्ञ कुंड निर्माण कार्य प्रारंभ किया। 108 तीर्थों एवं देव स्थानों के जल रज का भी पूजन किया गया। तीर्थों के दिव्य जल रज का यज्ञ कुंड निर्माण कार्य में उपयोग लाया जाएगा।

    ये रहे आयोजन में मौजूद

    कार्यक्रम में गायत्री परिवार मुख्यालय शांति कुंज हरिद्वार द्वारा युग व्यास से सम्मानित अग्रज गायत्री परिजन डीपी चौधरी, तरणी व्यास, एमएम साहू, अर्जुनसिंह चौहान, डॉ. आईपी त्रिवेदी, सुरेंद्रसिंह ठाकुर, शिवपाल छपरी, विकास शैवाल, जय किरण वर्मा, संस्कार शर्मा, दामोदर शर्मा, प्रदीप सिंह, प्रदीप गुप्ता, महेश चौहान, मुरलीधर, राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, संगीता राठौड़, कुसुम चौहान, प्रगति गुप्ता, हेमा निरंजनी, प्रेम राव, उर्मिला शर्मा, शशि त्रिवेदी, मनोहर राठौड़, गोवर्धन लोहार, आशीष सिंह, श्यामलाल भावसार, अशोकसिंह देवड़ा, भावेश छपोला, गोपी शर्मा, दिनेश मालवीय, जयराम श्रीवास, एनके सोनी आदि मौजूद रहे।

    शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वजन कराएंगे यज्ञ

    अनुष्ठान के दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वजन की टोली गायत्री यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न कराएगी। इसके साथ ही नारी सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान, युवा सम्मेलन एवं युवा प्रतिभा सम्मान, सर्वधर्म सम्मेलन एवं धर्मगुरुओं तथा समाज के अग्रजों का सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इस अनूठे यज्ञीय आयोजन में यज्ञ में भाग लेना पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा।

    निःशुल्क भाग ले सकेंगे अनुष्ठान में

    गायत्री परिवार जनमानस में सनातन संस्कार पद्धति के पुनर्जीवन के लिए निरंतर समर्पित भाव से प्रयासरत है। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पुंसवन संस्कार के साथ शिशुओं के लिए नामकरण, अन्नप्राशन, मुण्डन, विद्यारम्भ तथा यज्ञोपवित (जनेऊ) संस्कार तथा गुरु दीक्षा, जन्म दिवस, विवाह दिवस आदि संस्कार 13 से 15 जनवरी तक प्रतिदिन प्रात: यज्ञ के समय नि:शुल्क संपन्न करवाएं जाएंगे। गायत्री परिवार सदस्यों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि यज्ञ में भाग लेने एवं संस्कार के लिए गायत्री परिवार सदस्यों से संपर्क करके पूर्व पंजीयन अवश्य कराएं।

    ]]>
    Fri, 06 Jan 2023 00:37:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप : शिखर जी तीर्थ को लेकर देशी&विदेशी बड़े घरानों के हाथों खेल रही सरकार, पाश्चात्य सांस्कृतिक षड्यंत्र से बचें& सकलेचा https://acntimes.com/Big-allegation-on-central-government-regarding-Sammed-Shikhar-ji https://acntimes.com/Big-allegation-on-central-government-regarding-Sammed-Shikhar-ji जैन युवा मंच के संरक्षक तथा पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने लगाया आरोप 

    एसीएन टाइम्स @  रतलाम । सम्मेद शिखरजी तीर्थ को पर्यटक स्थल बनाने से चिर सनातन धार्मिक परंपरा के साथ, स्वतंत्रता पूर्वक, भयमुक्त होकर धर्म अराधना करने में व्यवधान होगा। केन्द्र सरकार संविधान के विपरीत कार्य कर देशी-विदेशी बड़े घरानो के हाथों में खेल रही है। यह आरोप जैन युवा मंच के संरक्षक तथा पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने लगाया है।

    सकलेचा ने कहा कि तीर्थ को पर्यटन स्थल में परिवर्तित कर देने पर वहां केसिनो खुलेंगे, बीयर बार खुलेंगे, मांसाहारी रेस्टोरेंट खुलेंगे, पब खुलेंगे और वे सारी गतिविधियां होंगी जो भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के विपरीत हैं। ऐसे में हजारों धर्मावलंबी जो प्रतिदिन तीर्थ दर्शन करने आते हैं, जिसमें 60 से 70 प्रतिशत तक महिलाएं होती हैं, उनकी धार्मिक स्वतंत्रता में रुकावट आएगी। तीर्थ स्थल पर अशांति होगी। व्यवधान होंगे। अधार्मिक एवं अशोभनीय गतिविधियां होंगी। अशालीन वेशभूषा में पर्यटक घुमेंगे और अशालीन तरीके से पहाड़ पर इधर-उधर निर्लज्ज होकर बैठे रहेंगे। गोवा और उसके समुद्र किनारे इसके जीते जागते उदाहरण हैं।

    सकलेचा ने कहा कि भौतिक पर्यटन पाश्चात्य से आयातित व्यापार है। इसमें भौतिक सुविधा के साथ पूरे मौज व शौक से बंधन रहित, ऐसा जीवन जीने की व्याख्या है, जो सामाजिक और धार्मिक व्यवस्थाओं के विपरीत है। पर्यटन में राजस्व बढ़ाने के नाम पर पर्यटक को वह सारी सुविधा दी जाती है, जो भारतीय परम्पराओं के विपरीत है।

    पाश्चत्य संस्कृति और बाजारवाद का गहरा षड्यंत्र, इसे रोकें

    सकलेचा ने चेतावनी दी कि धर्म के साथ व्यापार को जोड़ना, पाश्चात्य संस्कृति और बाजारवाद का एक गहरा षड्यंत्र है। जो देश की धार्मिक परंपराओं को कमजोर करके, इस देश की संस्कृति को खत्म करना चाहती है। उसी का परिणाम है कि हमारा परिवारवाद कमजोर हो गया, हमारे धार्मिक त्योहार फीके हो गए, पाश्चात्य त्योहारों की परंपराएं शुरू हो गईं। वैलेंटाइन डे, मदर्स डे, फादर्स डे इसके हिस्से हो गए। हमारी सामाजिक मान्यताएं तहस-नहस होने लगीं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो फिर कोई जमीन पर बैठकर अपनी पूज्य मां के, गुरु के चरण धोकर, चरण की पूजा कर, परम आनंद की अनुभूति नहीं करेग।

    विदेशी व अन्य पर्यटकों के लिए 92 प्रतिशत धार्मिक पर्यटकों की परंपराओं से खिलवाड़ उचित नहीं

    पूर्व विधायक सकलेचा के अनुसार हमें यह स्वीकार करना होगा कि धार्मिक पर्यटन और भौतिक पर्यटन, दोनों एक-दूसरे की ठीक विपरीत धाराएं हैं। एक में नीति है, नियम है, सामाजिक परंपरा है, बंधन है। दूसरे में कोई नीति नहीं, कोई नियम नहीं, कोई बंधन नहीं, और कोई सामाजिक परंपरा नहीं है। देश में 92 प्रतिशत धार्मिक पर्यटक हैं और मात्र 8 प्रतिशत अन्य। विदेशी व अन्य पर्यटकों के लिए 92 प्रतिशत धार्मिक पर्यटकों की परंपराओं से खिलवाड़ उचित नहीं है। भौतिक पर्यटक मात्र थ्री स्टार, फाइव स्टार होटलों को, बड़े रेस्टोरेंट को, बड़े शोरूम को, यानी गिने-चुने बड़े घराने को कमाई देता है। वहीं धार्मिक पर्यटक लाखों छोटे व्यापारियों के व्यापार को जिन्दा रखता है। 

    ...अध्यादेश निरस्त करें अन्यथा सड़कों पर उतरेंगे लोग

    सकलेचा ने कहा कि सम्मेद शिखर जी का प्रकरण तो विदेशी षड्यंत्र का एक हिस्सा है। इसमें सफल होने पर सभी धर्मों के धार्मिक स्थल को पर्यटक स्थल बनाकर इस देश की संस्कृति को तहस-नहस कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हम विदेशी सांस्कृतिक ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं। सकलेचा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अध्यादेश को निरस्त करें, सम्मेद शिखर जी की धार्मिक स्वतंत्रता को बकरार रखें। अन्यथा सभी धर्मों के मतावलंबी सड़कों पर उतर जाएंगे और देश पच्चीस साल पीछे चला जायगा।

    ]]>
    Wed, 04 Jan 2023 15:12:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शाला का निर्माण शुरू, श्रमदान कर आयोजन स्थल का किया समतीलकरण https://acntimes.com/Construction-of-24-Kundiya-Gayatri-Mahayagya-School-started https://acntimes.com/Construction-of-24-Kundiya-Gayatri-Mahayagya-School-started एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धार्मिक नगरी रतलाम में 12 से 15 जनवरी 2023 तक में मकर संक्रांति पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा द्वारा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गायत्री महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को गायत्री परिवार के सदस्यों ने आयोजन स्थल पर श्रमदान कर यज्ञशाला के प्रत्येक खंड के चारों तरफ क्यारियां बनाकर ज्वारे बोए।

    24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शहर के मध्य राजीव गाँधी सिविक सेंटर प्रांगण स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर के पास होगा। 24 कुण्डीय यज्ञशाला बनाने के लिए झाबुआ जिले के मेघनगर से विशेष रूप से गायत्री परिवार के बीएल चौहान व मुरलीधर राठौड़ रतलाम आए हुए हैं। इनकी देखरेख में गायत्री परिवार के सदस्यों ने श्रमदान कर जगह का समतीलकरण किया।

    गणमान्यजन को दे रहे आमंत्रण

    मुख्य ट्रस्टी गायत्री परिवार ट्रस्ट नगर रतलाम पातीराम शर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ ने बताया गायत्री महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 120 बाय 135 फीट में यज्ञशाला और मंच बनेगा। 30 बाय 30 में 24 कुंडीय गायत्री यज्ञशाला निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। आयोजन को लेकर शहर के गणमान्यजनों सहित सभी गली-मोहल्लों में भी गायत्री परिवारजन आमंत्रण दे रहे हैं। नगरनिगम आयुक्त हिमांशु भट्ट को गायत्री परिवार सदस्यों ने आमंत्रण दिया।

    श्रमदान में ये रहे मौजूद

    श्रमदान के दौरान मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, प्रकाश प्रभु राठौड़, विवेक चौधरी, एमएम साहू, विजयसिंह चौहान, जयकिरण वर्मा, अजय उपाध्याय, सुरेंद्रसिंह ठाकुर, विकास सैवाल, प्रदीप गुप्ता, लालाशंकर पाटीदार, शिवपाल छत्री, आईपी त्रिवेदी, डॉली साहू, शीतल वर्मा, संगीता राठौड़, ऋतु सैनी, शशि त्रिवेदी, प्रगति गुप्ता, वीणा पाठक, कुसुम चौहान आदि मौजूद रहे। गायत्री परिवार ट्रस्ट नगर रतलाम तथा रतलाम के समस्त गायत्री परिजनों की ओर से रतलाम की धर्मप्रेमी जनता से सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निवेदन किया है।

    कलश यात्रा से होगी शुरुआत

    12 जनवरी को दोपहर 2 बजे कालिका मंदिर प्रांगण से विराट कलश यात्रा के रूप आयोजन शुरू होगा। मंगल कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम स्थल काशी विश्वनाथ मंदिर के पास, राजीव गांधी सिविक सेंटर प्राँगण रतलाम में संपन्न होगी। कलश पूजन के पश्चात गायत्री परिवार द्वारा घोषित नारी सशक्तिकरण वर्ष के अंतर्गत नारी जागरण सम्मेलन तथा नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित होगा।

    13 जनवरी को सुबह 8 बजे देव आह्वान एवं देवपूजन के माध्यम से 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का प्रारम्भ होगा। दोपहर 2 बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वजन द्वारा पूज्य गुरुदेव रचित प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा। शाम 5 बजे युवा सम्मेलन एवं युवा प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जाएगा।

    14 जनवरी को सुबह 8 बजे गायत्री महायज्ञ एवं दोपहर 2 बजे प्रज्ञा पुराण कथा तथा शाम 5 बजे विराट दीप महायज्ञ के साथ सर्वधर्म सम्मेलन एवं धर्मगुरुओं का सम्मान किया जाएगा।

    15 जनवरी को सुबह 8 बजे से गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

    ]]>
    Tue, 03 Jan 2023 23:05:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जैन समाज का उत्क्रांति उद्घोष : नहीं होगा प्री वेडिंग शूट, बैचलर पार्टी, सड़कों पर नृत्य और महिला संगीत पर भी पाबंदी https://acntimes.com/Pre-wedding-shoot-bachelor-party-and-womens-music-banned-in-Jain-society https://acntimes.com/Pre-wedding-shoot-bachelor-party-and-womens-music-banned-in-Jain-society आचार्य श्री रामलाल जी के क्रांतिकारी आयाम के तहत श्री साधुमार्गी जैन संघ ने लिया संकल्प

    सौरभ कोठारी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शादियों और बड़े समारोहों में दिखावे और सांस्कृतिक प्रदूषण को रोकने के लिए रतलाम के श्री साधुमार्गी जैन संघ ने बड़ा संकल्प लिया है। वर्ष 2023 की शुरुआत पर उत्क्रांति उद्घोष करते हुए समाज ने प्री वेडिंग शूट, बैचलर पार्टी, सड़कों पर नृत्य और महिला संगीत पर प्रभावी रोक लगाने का संकल्प लिया है।

    आचार्य 1008 श्री रामलाल जी म. सा. ने समाज में आई विकृतियों, आडंबर और प्रदर्शन को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज को एक क्रांतिकारी आयाम उत्क्रांति के रूप में प्रदान किया है। इसके चलते ही श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम ने गुरु की आज्ञा को शिरोधार्य करते हुए श्री सुमित मुनि जी म. सा. की प्रेरणा से नववर्ष की शुरुआत उत्कृष्ट चारित्र वाले समाज की अद्भुत परिकल्पना उत्क्रांति उद्घोष के साथ की है। सुधार वाले उत्क्रांति का उद्घोष समता भवन गोपाल गौशाला पर श्री साधुमार्गी जैन संघ, समता युवा संघ, महिला मंडल, बहूमंडल, बालक व बालिका मंडल के पदाधिकारियों व संघ के श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति  में किया गया।

    ऐसे बनता है हमारा आचरण श्रेष्ठ

    इससे पूर्व प्रवचन सभा में श्री सुमित मुनि जी म.सा. ने कहा कि भावना की पवित्रता, उद्देश्य की उच्चता व प्रवृत्ति की निर्दोषता, यह तीनों मिलती है तो हमारा आचरण श्रेष्ठ बनता है। उत्क्रांति का उद्देश्य विशाल है। समाज की विकृति को बाहर करना है। हमारा लक्ष्य कर्त्तव्य पालन का बने। गुरु की आज्ञा को मानकर आगे बढऩा है। संघ अध्यक्ष ने बताया कि एक समाज, एक सोच, एक भविष्य की उत्कृष्ट सोच को आत्मसात कर श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम पूरे समाज व सभी संघों को प्रेरणा प्रदान कर रहा है।

    इन पर लगेगी रोक

    • शादी समारोह व बड़े आयोजनों में फूहड़ता व फिजूलखर्ची।
    • शादी समारोह में प्री वेडिंग शूट।
    • बैचलर पार्टी और आयोजनों में आतिशबाजी।
    • जमीकंद और संचित फूलों का उपयोग।
    • सड़कों पर नृत्य करना।
    • शादी या अन्य समारोह में महिला संगीत।
    • शादी के भोजन में 31 से ज्यादा पदार्थ बनाना।

    (सौरभ कोठारी वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्र लेखक हैं)

    ]]>
    Mon, 02 Jan 2023 17:17:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा और तुलसी विवाह 12 से 15 जनवरी तक, दानदाताओं ने की बड़ी घोषणाएं, आप भी बनें सहभागी https://acntimes.com/24-Kundiya-Gayatri-Mahayagya-in-Ratlam-from-12-to-15-January https://acntimes.com/24-Kundiya-Gayatri-Mahayagya-in-Ratlam-from-12-to-15-January आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक और विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन, समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नववर्ष में रतलाम शहर एक बार फिर धर्ममय होगा। 12 से 15 जनवरी तक अखिल विश्व गायत्री परिवार रतलाम शाखा द्वारा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मकर संक्रांति पर्व पर यह अनुष्ठान शहर के राजीव गाँधी सिविक सेंटर प्रांगण स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर के पास यज्ञस्थल पर होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को कालिकामाता मंदिर परिसर के सभागृह में बैठक हुई। इसमें समाजसेवियों और लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग देने की घोषणा के साथ महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

    शहर में 12 साल बाद 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हो रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर हुई बैठक में मंच पर ऋतु सैनी व डॉली साहू आदि ने भजन की प्रस्तुत दी। बैठक के पहले मिलन समारोह रखा गया। स्वागत भाषण मुख्य ट्रस्टी गायत्री परिवार ट्रस्ट नगर रतलाम पातीराम शर्मा ने देते हुए आयोजन की रूपरेखा बताई। पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, समाजसेवी अनिल झालानी, सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, गोविंद काकानी राधावल्लभ खंडेलवाल, डॉ. रत्नदीप निगम, अरुण राव, राजपूत समाज से राजेंद्र गोयल, पूर्व पार्षद आशा उपाध्याय, जनक नागल, सोहनलाल व्यास, राठौर समाज अध्यक्ष कैलाश जमादार, राजेंद्र राठौड़ आदि ने संबोधित किया।

    इन्होंने ये घोषणाएं भी की

    समाजसेवी अनिल झालानी ने आयोजन के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए देने तथा बीएल पुरोहित ने 21 हजार अनुदान देने की घोषणा की। महेंद्र चौहान ने 1 क्विंटल हवन सामग्री व अगरबत्ती, पूर्व रतलाम केसरी जगदीश पहलवान एवं शंकरलाल राठौड़ ने 11 क्विंटल शक्कर देने की घोषणा की। बाहर से आने वाले लोगों को ठहराने के लिए राजेंद्र गोयल ने राजपूत बोर्डिंग व जनक नागल ने समाज की धर्मशाला उपलब्ध कराने की बात कही।

    कलश यात्रा के लिए वार्डों में होगा आह्वान

    बैठक में निर्णय लिया गया कि कलश यात्रा को लेकर शहर के 49 वार्डों में से महिलाओं को इस आयोजन से जोड़ कर शामिल किया जाए। साथ ही अन्य मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान गायत्री परिवार के शिवपाल छत्री सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, मातृ शक्ति, गायत्री परिवार सदस्य मौजूद रहे। संचालन विकास सेवाल ने किया। आभार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ ने माना।

    गायत्री यज्ञ के साथ होंगे विभिन्न संस्कार

    कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वजनों की टोली गायत्री यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार सम्पन्न करवाएगी। नारी सम्मेलन, सर्वधर्म सम्मेलन, नारी शक्ति सम्मान, युवा सम्मेलन, युवा प्रतिभा सम्मान, धर्मगुरुओं का सम्मान, समाज के अग्रजो का सम्मान समारोह होगा। यज्ञ में भाग लेना पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। इसके लिए पात्रता नित्य जीवन में ईश्वरीय उपासना तथा दक्षिणा स्वरूप अपनी एक बुराई का त्याग और एक अच्छाई का ग्रहण करना रहेगी।

    ये संस्कार भी होंगे

    गायत्री परिवार जनमानस में सनातन संस्कार पद्धति के पुनर्जीवन के लिए निरंतर समर्पित भाव से प्रयासरत है। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पुंसवन संस्कार के साथ शिशुओं के लिए नामकरण, अन्नप्राशन, मुण्डन, विद्यारम्भ तथा यज्ञोपवित (जनेऊ) संस्कार तथा गुरु दीक्षा, जन्म दिवस, विवाह दिवस आदि संस्कार भी होंगे। 13 से 15 जनवरी तक प्रतिदिन प्रात: यज्ञ के समय विभिन्न संस्कार नि:शुल्क सम्पन्न होंगे। इनमें भाग लेने के लिए गायत्री परिवार के परिजन से सम्पर्क कर पंजीयन करवाना होगा।

    पुस्तक मेले में प्रदर्शित होंगे 3 हजार से ज्यादा पुस्तकें

    कार्यक्रम स्थल पर गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 3000 से अधिक युगसाहित्य में से चयनित पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण होगा। अन्य पुस्तकों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए पुस्तक मेला भी लगेगा। संगीता एवं प्रकाश प्रभु राठौड़ के परिवार द्वारा गायत्री मंत्र से अभिमंत्रित सिद्ध रुद्राक्ष, गंगाजल, गुरुगीता, गायत्री चालीसा, श्रीमद भागवत गीता एवं पूज्य गुरुदेव रचित पुस्तक 'सुनसान के सहचर' एवं 'हमारी वसीयत और विरासत' का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।

    यह भी होगा खास

    आयोजन स्थल पर परिवार द्वारा संग्रहित 108 धार्मिक स्थलों के जल, रज (मिट्टी), विभिन्न नदियों के जल एवं अभिमंत्रित पूजित बालगोपाल के दिव्य दर्शन, अनुष्ठित एवं देवपूजित दिव्य कलश विशेष रूप से दर्शनार्थ रहेंगे। इसके अतिरिक्त 24-24 हजार के 24 महापुरश्चरण साधना सम्पन्न होने की महापूर्णाहुति की जाएगी।

    कब-क्या होगा

    12 जनवरी 2023 : दोपहर 2 बजे कालिका मंदिर प्रांगण से विराट कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ। इस मंगल कलश यात्रा का समापन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम स्थल काशी विश्वनाथ मंदिर के पास, राजीव गांधी सिविक सेंटर प्राँगण, रतलाम पर होगा। कलश पूजन के पश्चात गायत्री परिवार द्वारा घोषित नारी सशक्तिकरण वर्ष के अंतर्गत नारी जागरण सम्मेलन तथा नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

    13 जनवरी : सुबह 8 बजे देव आह्वान एवं देवपूजन के माध्यम से 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रारम्भ होगा। दोपहर 2 बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वजन द्वारा पूज्य गुरुदेव रचित प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा। शाम 5 बजे युवा सम्मेलन एवं युवा प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जाएगा।

    14 जनवरी : सुबह 8 बजे गायत्री महायज्ञ होगा। दोपहर 2 बजे प्रज्ञा पुराण कथा होगी। शाम 5 बजे विराट दीप महायज्ञ के साथ सर्वधर्म सम्मेलन एवं धर्मगुरुओं का सम्मान किया जाएगा।

    15 जनवरी : सुबह 8 बजे से चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं आहवाहित देवताओं के विदाई के साथ समापन होगा। इस अवसर पर समाज के अग्रजों का सम्मान किया जाएगा।

    अधिक जानकारी के लिए इन गायत्री परिजन से करें संपर्क

    • पातीराम शर्मा (मुख्य ट्रस्टी गायत्री परिवार रतलाम शाखा) - 8815218270
    • प्रकाश प्रभु राठौर (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) - 942508100
    • विवेक चौधरी (पत्रकार एवं समाजसेवी) - 9425103182
    • एमएम साहू – 9424824088
    • अर्जुनसिंह चौहान – 9424583513
    ]]>
    Sun, 01 Jan 2023 21:46:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हर& हर महादेव के जयघोष के साथ 11 दिवसीय 69वें महारुद्र यज्ञ की हुई पूर्णाहुति, ब्राह्मण विद्वानों का किया सम्मान https://acntimes.com/11-day-69th-Maharudra-Yajna-completed https://acntimes.com/11-day-69th-Maharudra-Yajna-completed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्रिवेणी के पावन तट पर महारुद्र यज्ञ समिति एवं सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित 11 दिवसीय 69वें महारुद्र यज्ञ की पूणाहूर्ति हर हर महादेव के उद्घोष के सात हुई। पूर्णाहुति में आचार्य दुर्गाशंकर ओझा एवं 21 भूदेवों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलवाई।

    यजमान रचना-अशोक सोनी (कन्नौद) एवं समिति सदस्यों ने घी की धार लगाकर यज्ञ में आहुतियाँ दीं। इसके पश्चात सभी ने त्रिवेणी में स्नान कर पूजा-अर्चना की। समिति ने सभी विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान किया। तत्पश्चात यज्ञ नारायण की आरती की गई एवं प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

    ये रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में कोमलसिंह राठौर, कन्हैयालाल मोर्य, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, नवनीत सोनी, मनोहर पोरवाल, अनिल झालानी, मनोज शर्मा, प्रेम उपाध्याय, लालचंद टांक, जगदीश पड़िहार, बद्रीलाल पाटीदार, पुरूषोत्तम व्यास, धन्नालाल राठौर, सत्यनारायण पालीवाल, चेतन शर्मा, गोपाल जवेरी, संजय दवे, विजय सोनी, दिनेश दवे, दिनेश उपाध्याय, सत्यदीप भट्ट, सूरजमल टांक, कैलाश सोनी, जगदीश पटेल, लव सोनी, राखी व्यास, तारा सोनी, प्रेमलता दवे, हंसा व्यास, आशा रानी उपाध्याय, आशा शर्मा, पद्मा उपाध्याय एवं वंदना पोरवाल सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्मालुजन उपस्थित थे।

    ]]>
    Sun, 25 Dec 2022 11:46:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल में परिवर्तित करने के अपराध को बर्दाश्त नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर अहिंसात्मक आंदोलन होगा : राष्ट्रसंत कमलमुनि https://acntimes.com/The-crime-of-converting-Sammed-Shikhar-ji-into-a-tourist-destination-is-not-tolerated-Rashtrasant-Kamalmuni https://acntimes.com/The-crime-of-converting-Sammed-Shikhar-ji-into-a-tourist-destination-is-not-tolerated-Rashtrasant-Kamalmuni एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिखर जी तीर्थ को पर्यटन स्थल में परिवर्तन करना आध्यात्मिक संस्कृति को खत्म करने के समान है। इस अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह चेतावनी राष्ट्रीय धर्म संसद के चेयरमैन राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने सरकार को दी। राष्ट्रसंत ने कहा कि शाही इमाम, फादर, ग्रंथी, लॉमा व शंकराचार्य के संयुक्त तत्वाधान में अहिंसात्मक आंदोलन कर राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा।

    उक्त विचार राष्ट्रसंत ने जैन दिवाकर गौशाला में गोसेवा कार्यक्रम के तहत कहे। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार धर्मस्थल के साथ खिलवाड़ कर के कल अपनी सरकार को दांव पर लगा दे, तो जिस जनता को सत्ता सौंपना आता है वह उसे बाहर का रास्ता दिखाना भी जानती है। जब तक सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती खामोश नहीं बैठेंगे।

    गोशाला के बाद राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश विद्यालय में पहुंचे। उन्हें कहा कि मंदबुद्धि वाले पशुओं को प्रशिक्षण देने वाले मिले तो उनमें भी प्रतिभा का विकास हो जाता है, विश्व कीर्तिमान स्थापित करता है। ऐसे में यदि प्रबुद्ध इंसान को प्रशिक्षण मिले तो निश्चित ही उसकी प्रतिभा में निखार आ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक जितना प्रशिक्षित, विवेकशील और प्रखर होगा उतना ही वह महानता के शिखर को छुएगा। प्रशिक्षण के अभाव में तीन लोक की संपत्ति भी उसमें आंतरिक प्रतिभा का विकास नहीं कर सकती। प्रतिभा हर आत्मा में छुपी है।

    कठोर अनुशासन के विनम्रता से पालन से विकास संभव

    राष्ट्रसंत ने बताया कि प्रशिक्षक कठोर अनुशासन का विनम्रता से पालन करेगा तभी विकास संभव है। अनुशासन जिसको अखरता है उसका जीवन पतन की ओर जाना शुरू हो जाता है। कमल मुनि ने कहा ज्ञापन आपका सबसे बड़ा साथी है। यह कोई चुरा नहीं सकता, जला नहीं, सकता मिटा नहीं सकता। संकट के समय में इससे बड़ा कोई साथी नहीं हो सकता। 

    बता दें कि, अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बापना ने गरीब पिछड़ी बस्ती रामरहीम नगर में आने वाली भविष्य बच्चों में संस्कृति, संस्कार और चरित्र निर्माण के लिए विद्यालय प्रारंभ किया। यह जन सहयोग से नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

    भव्य मुनि का 38वें जन्म दिवस मनाया

    दिवाकर मंच युवा शाखा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया शासन प्रभावक भव्य मुनि के 38वें जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर जैन दिवाकर गौशाला में गौ माता की सेवा की गई। आयोजन जैन दिवाकर विचार मंच व जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। देशभर से जन्मदिन की शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने भी मुनिश्री के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर जैन दिवाकर नवयुवक मंडल अध्यक्ष रीतेश मूणत, विकास कटारिया, संजय पुंगलिया, विपिन श्रीमाल, अशोक बोथरा, जितेंद्र खिमेसरा, प्रत्यूष चौधरी, सुनील पटवा, सुरेंद्र भटेवरा, धर्मेंद्र रांका आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Fri, 16 Dec 2022 20:27:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम : 69वां महारुद्र यज्ञ एवं त्रिवेणी मेला आज से, 11 दिन तक आयोजित होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम https://acntimes.com/69th-Maharudra-Yagya-and-Triveni-Mela-and-from-today https://acntimes.com/69th-Maharudra-Yagya-and-Triveni-Mela-and-from-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्रिवेणी के पावन तट पर 11 दिवसीय मेले का शुभारंभ 14 दिसंबर को होगा। 24 दिसंबर तक चलने वाले मेले में सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसी दिन 69वें महारुद्र यज्ञ भी शुरू होगा जो अमावस तक चलेगा।

    नगर निगम द्वारा 14 से 24 दिसंबर तक त्रिवेणी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ 14 दिसम्बर (बुधवार) को शाम 5 बजे मेला परिसर स्थित निगम रंगमंच पर होगा। मुख्य अतिथि रतलाम-झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर व नगर विधायक चेतन्य काश्यप होंगे। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। विशेष अतिथि पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष होंगे। इस मौके पर सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी, राजस्व समिति प्रभारी के अलावा महापौर परिषद सदस्य व पार्षद उपस्थिति रहेंगे।

    किस दिन क्या होगा

    15 दिसम्बर (गुरुवार) - भजन संध्या

    16 दिसम्बर (शुक्रवार) - आदिवासी लोक गीत-नृत्य

    17 दिसम्बर (शनिवार) - लाफ्टर शो व आर्केस्ट्रा

    18 दिसम्बर (रविवार) - कवि सम्मेलन

    19 दिसम्बर (सोमवार) - नृत्य नाटिका व भजन संध्या

    20 दिसम्बर (मंगलवार) – रामलीला

    21 दिसम्बर (बुधवार) - बॉलीवुड सिंगर व आर्केस्ट्रा नाइट

    22 दिसम्बर (गुरुवार) - राजस्थानी लोकनृत्य

    23 दिसम्बर (शनिवार) - नाट्य रूपान्तरण

    24 दिसम्बर (रविवार) - श्री सत्यवीर तेजाजी की कथा व मेला समापन

    खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी

    17 से 19 दिसम्बर – कुश्ती

    20 से 21 दिसम्बर - कबड्डी व खो-खो

    22 दिसम्बर - शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) स्पर्धा

    इन्होंने की मेले को सफल बनाने की अपील

    महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी, राजस्व समिति प्रभारी, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, पार्षद प्रीति कसेरा, योगेश पापटवाल, निशा पवन सोमानी, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, उमा डोई आदि ने नागरिकों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

    ध्वजारोहण व अग्निप्रवेश के साथ होगा महारुद्र यज्ञ का प्रारंभ

    श्री महारूद्र यज्ञ समिति के सचिव नवनीत सोनी ने बताया विश्व कल्यानार्थ एवं धर्ममर्यादा रक्षार्थ 69वाँ महारुद्र यज्ञ 14 दिसंबर को शुरू होगा। आयोजन प.पू. स्वामी श्री शैलेन्द्रानंदजी गिरी महाराज, पं.पू. स्वामी श्री डॉ. नारायण चेतन्य जी ब्रह्मचारी, पं. पू. श्री आत्मानंद जी सरस्वती के सान्निध्य एवं महापौर प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में त्रिवेणी तट पर सुबह 10.30 बजे ध्वजारोहण एवं अग्निप्रवेश के साथ शुभारंभ होगा।

    इन्होंने की धर्मलाभ लेने की अपील

    श्री महारूद्र यज्ञ समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, सचिव नवनीत सोनी, प्रेम उपाध्याय, अनिल झालानी, गोपाल जवेरी, सुरेशमल टांक, सत्यनारायण पालीवाल,  बद्रीलाल भगत, महेश बाहेती, बद्रीलाल परिहार, दिनेश उपाध्याय, दिलीप सोनी, विजय सोनी, चेतन शर्मा, महिला मण्डल की राखी व्यास, तारा सोनी, हंसा व्यास, आशारानी उपाध्याय, आशा शर्मा, पदमा उपाध्याय, जय सोमानी, पुष्पा मजावदिया, नमिता शुक्ला, नीना निरंजनी वंदना पोरवाल, राधा पोरवाल, अंजू सोनी, ज्योति सोनी, सीमा जोशी, श्रुति परिहार एवं सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

    ]]>
    Wed, 14 Dec 2022 02:33:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पाटोत्सव के रूप में मना स्वामी श्री अवधेशानंदद गिरी जी का आविर्भाव व प्रभु प्रेमी संघ का स्थापना दिवस, भजनों से की गुरु की आराधना  https://acntimes.com/Presentation-of-hymns-in-Patotsav https://acntimes.com/Presentation-of-hymns-in-Patotsav एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज का आविर्भाव दिवस एवं प्रभु प्रेमी संघ का स्थापना दिवस रविवार को पाटोत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौक़े पर भजन संध्या हुई जिसमें गुरुभक्त झूम उठे।

    पाटोत्सव का शुभारंभ राशि राघव एवं पीहू पोरवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। पादुका पूजन का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल भट्ट, प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास आदि ने किया। इस मौके पर गुरु भक्तों ने पादुका पूजन किया। प्रभु प्रेमी संघ द्वारा प्रसादी का वितरण किया गया।

    इन्होंने दी प्रस्तुति

    इस अवसर पर भूषण व्यास, यामिनी सोनी, रोहित शर्मा ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। उनके साथ नीलेश जोशी, मनोहर प्रजापत, नरेंद्र व घनश्याम प्रजापत ने वाद्य यंत्रों पर संगत की।

    ये रहे उपस्थित

    पाटोत्सव में प्रमोद राघव, रामेश्वर खंडेलवाल, मनोहर पोरवाल, के. बी. व्यास, माधव काकानी, जितेन्द्र सिंह वाघेला, कालूराम पाटीदार, संजीव पाठक, वीरेंद्र जोशी, राजेश ओझा, डॉ. सुषमा कटारे, सत्यनारायण सोनी, तारा सोनी, शिवराम शर्मा, राधावल्लभ पुरोहित, ओमप्रकाश पालीवाल ,वर्षा योगेश शर्मा , ज्योति तरनी व्यास और अरुण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
    ]]>
    Sun, 13 Nov 2022 20:51:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रभु प्रेमी संघ 13 नवंबर को मनाएगा पाटोत्सव एवं स्वामी श्री अवधेशानंद गिरिजी का जन्मोत्सव, संघ का स्थापना दिवस भी मनेगा https://acntimes.com/Patotsav-and-birth-anniversary-of-Mahamandaleshwar-Shri-Avdheshanand-Giri-ji-on-13th-November https://acntimes.com/Patotsav-and-birth-anniversary-of-Mahamandaleshwar-Shri-Avdheshanand-Giri-ji-on-13th-November एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जूना पीठाधीश्वर आचार्य एवं महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंदगिरि जी महाराज का आविर्भाव दिवस एवं प्रभु प्रेमी संघ का स्थापना दिवस 13 नवंबर को पाटोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पादुका पूजन,भजन संध्या और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा।
    प्रभु  प्रेमी संघ रतलाम के अध्यक्ष हरीश सुरोलिया ने बताया टाटा नगर-बुद्धेश्वर रोड स्थित श्री बुद्धेश्वर सत्संग हाल में पाटोत्सव का आयोजन 13 नवंबर को शाम 4 से प्रारंभ होगा। सुरोलिया ने सभी गुरु भक्तों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।
    ]]>
    Sun, 13 Nov 2022 00:56:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ा खुलासा : चंद्रग्रहण को लेकर क्यों बन रही संशय की स्थिति, इसके लिए कौन है जिम्मेदार और क्या है सच https://acntimes.com/Big-disclosure-Why-there-is-a-situation-of-doubt-about-the-lunar-eclipse https://acntimes.com/Big-disclosure-Why-there-is-a-situation-of-doubt-about-the-lunar-eclipse एसीएन टाइम्स @ धर्म डेस्क । कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा (8 नवंबर) के चंद्रग्रहण को लेकर जनमानस में संशय की स्थिति है। दरअसल कुछ स्थूल (सौर) गणितयुत पंचांगों में इस बारे में स्पष्ट उल्लेख नहीं होने से ऐसा हो रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद पंचांग निर्माणकर्ताओं में आपसी सामंजस्य एवं एकरूपता नहीं होने से उत्पन्न स्थिति का खामियाजा वैदिक कार्य संपन्न करने वाले और मंदिरों के पुजारियों को जनसामान्य के सामने अपमानित महसूस करना पड़ रहा है। जबकि वेधसिद्ध सूक्ष्म दृश्यगणितगत पंचांगों में पूरे भारत में शाम को चंद्रोदय काल से विभिन्न स्थानों में चंद्रग्रहण होने का स्पष्ट उल्लेख है।

    पंचांग निर्माण की अनेक विधियां प्रचलित रही हैं। प्रमुख रूप से सूर्यसिद्धांत, ग्रहलाधव, मकरन्द तथा केतकी दृश्यगणित आदि में पंचांगीय परिगणित किया जा सकता है। समय-समय पर सिद्धांत ज्योतिष के प्रमुख आचार्यों ने पंचांग निर्माण पद्धति में परिवर्तन व परिवर्धन कर सूक्ष्म गणित का आधार लिया है। कुछ सौर पंचांगों में चतुर्थ शताब्दी तथा पन्द्रहवीं सदी की गणित पद्धति होने से आज ये सौर गणित की प्राचीन स्थिति किसी भी वेधशाला के आधुनिक सूक्ष्म यंत्रों के सम्मुख स्थूल होकर सान्तरिक हो गई है। ऐसे में कतिपय सौर पंचांगों क़े गणित के निष्कर्षों के आधार पर दोनों पद्धतियों में तिथियों में 6 घंटे तक, सूर्य व चंद्र ग्रहण में स्पर्श तथा मोक्ष काल में एक से डेढ़ घंटे तक अंतर देखने को मिलता है। यही नहीं ग्रहों के स्पष्ट काल में अनेक अंशों का तथा गुरु व शुक्र के उदयास्त काल में कई दिन का अंतर भी नजर आता है। प्राचीन कुछ सौर पंचांगों की सौरगणित की यह स्थूलता (अशुद्धता) वेधयंत्रों से प्रत्यक्ष रूप से दिखती है। वर्षों से इनमें किसी भी प्रकार की संशोधन नहीं होने के कारण ही यह विविधता देखने को मिलती है।

    संशोधित सिद्धांत ज्योतिष ग्रंथों से निर्मित पंचांग में है एकरूपता

    इसके उलट संशोधित सिद्धांत ज्योतिष ग्रंथों से निर्मित केतकी चित्रापक्षीय दृश्यगणित युक्त पंचांग का तिथि, नक्षत्र आदि मान, सूर्यादिग्रहों के स्पष्टकाल, सूर्य व चंद्र ग्रहण के प्रारंभ व मोक्षकाल तथा अन्य पंचांगीय सिद्धांतों का गणितीय निष्कर्ष एक जैसा रहता है। वेधशाला से उपलब्ध परिणाम में इसकी एकरूपता स्पष्ट है। कुछ सौर पद्धति के पंचांगों का गणितीय निष्कर्ष स्थूल होने एवं वेधसिद्ध नहीं होने पर सिद्धांत ज्योतिष के सभी प्रकारों में तिथि, नक्षत्र, ग्रहस्पष्ट ग्रहों के उदयास्त एवं ग्रहणों के कालों व अन्यान्य क्षेत्रों में अत्यधिक अंतर लोगों में दुविधा का कारण बन रहा है।

    एक ही स्थान से निकलने वाले पंचांगों में भी है भिन्नता

    ज्योतिषाचार्य पं. संजय शिवशंकर दवे के अनुसार कुछ पंचांगकर्ताओं की त्रुटि क़े चलते मूल भूमिगत धरातल स्तर पर वैदिक विधान कार्य करने वाले विप्रबंधु और मंदिरों में पूजा करने वाले ब्राह्मण पंडितों को इसका परिणाम भुगतना पड़ता है। अधिकतर पूजन कराने वाले विप्रबन्धु पंचांग की सूक्ष्मतम गणित से अनभिज्ञ रहते हैं। सभी अपने-अपने अनुसार प्रथक-प्रथक पंचांग क़ा उपयोग करते हैं। एक ही स्थान से निकलने वाले कुछ पंचांगों में भी भिन्नता देखने क़ो मिलती है।

    कई बार अनुरोध के बाद भी नहीं हो रहा सुधार

    पं. दवे ने बताया कि प्रायः जनमानस सीधे तौर पर ब्राह्मणों और मंदिरों की सेवा कर रहे पंडितों से प्रत्यक्ष सवाल करता है और इन्हें हंसी का पात्र बनाया जाता है। ऐसी असमंजस की स्थिति में उन्हें काफी अपमानित भी होना पड़ता है। समाज में इस प्रकार की स्थिति न बने इसके लिए कई बार अधिकतर पंचांग निर्माणकर्ता से प्रत्यक्ष और पत्र के माध्यम से अनुरोध भी किया गया। बावजूद सामंजस्य व एकरूपता स्थापित नहीं हो सकी। कुछ पंचांग निर्माणकर्ताओं के चलते समस्त विप्रबन्धुओं को जनमानस के समक्ष अपमानित और लज्जित होना पड़ता है।

    आखिर, ऐसा क्यों हुआ

    पंचांग निर्माण से जुड़े जानकारों के अनुसार सूर्य के परिभ्रमण के कारण कालांतर में इन पंचांगों में अंतर आ गया। कुछ पंचांग ने इनमें सुधारकर वेदसिद्ध प्रमाण प्राप्त किए। वब कुछ पंचांग में सुधार नहीं हो सका। वेदसिद्ध प्रमाण नहीं करने के कारण यह त्रुटियां आज भी बरकरार हैं। इसी कारण सौर दृश्यपंचांगों में अनेक बार तिथि और पर्वों में भारी अंतर आने से सामान्यजन दिग्भ्रमित हो जाता है। इससे पंचांगों पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है।

    10 फीसदी पंचांग ही सौर आधारित

    सिद्धविजय पंचांग के निर्माता एवं शासकीय महाविद्यालय जावरा के पूर्व प्राचार्य डॉ. (प्रो.) विष्णु कुमार शास्त्री के अनुसार भारतवर्ष में 90 प्रतिशत से अधिक चित्रापक्षीय सूक्ष्म दृश्य गणित अनुसार पंचांग प्रकाशित होते हैं। केवल कतिपय सौरपंचांगों के कारण तिथि पर्वो में अंतर आने से संदेहास्पद स्थिति निर्मित हो जाती है। इनकी संख्या महज 10 फीसदी के करीब है। इस कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा (8 नवंबर) को भारत के सभी चित्रापक्षीय दृश्यगणित युत पंचांगानुसार ग्रस्तोदिक चंद्रग्रहण होगा। वहीं सौर पंचांगों में उक्त चंद्रग्रहण के दृश्य (दिखने) होने की विवेचना नहीं है। यह स्पष्ट रूप से स्थूलता (वेधसिद्धरहित व अशुद्धता) का परिचायक है।

    जानिए, इस चंद्रग्रहण के बारे में और कहां-कहां दिखेगा

    प्रो. शास्त्री के अनुसार इस ग्रस्तोदय चंद्रग्रहण का स्पष्टकाल दिन में 2:39 बजे तथा मोक्ष (समाप्ति) काल सांयकाल 6:19 बजे होगा। विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न चंद्रोदय काल सूर्यास्तअंतर से लेकर 6:19 तक चंद्रग्रहण का पर्व काल होगा। पूर्वीभारत (असम, प. बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं डेढ़ घंटे से अधिक यह चंद्रग्रहण दिखाई देगा। उज्जैन व इंदौर में चंद्रोदय के समय सांय 5:43 बजे मिनट से ग्रहण आरंभ होकर 6:19 बजे मिनट पर समाप्त होगा जिसका पर्व काल 36 मिनट का रहेगा।

    इस परिप्रेक्ष में शासकीय जीवाजी वेधशाला उज्जैन द्वारा दिनांक 1 नवंबर 2022 को प्रकाशित ग्रहण होने की सूचना पत्र से दृश्यगणित से ग्रहण होने की प्रमाणिकता सिद्ध होती है। यह ग्रहण ग्रस्तोदिक है। इस अनुसार ग्रहण पर्वकाल प्रारम्भ होने के 12 घंटे पूर्व अर्थात सूर्योदय पूर्व 5:43 से ग्रहण क़ा सूतक (वेध) काल आरंभ हो चुका है।

    चंद्रग्रहण को लेकर जारी परिपत्र

    ]]>
    Tue, 08 Nov 2022 10:50:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    'त्रिशला नंदन' व 'राम गुरु' के जयकारों और 'नवकार महामंत्र' के उद्घोष के साथ 'समता भवन' लोकार्पित, गादिया व कटारिया परिवार की जैन समाज को सौगात https://acntimes.com/Samta-Bhawan-dedicated-handed-over-to-Sadhumargi-Jain-Srisangh https://acntimes.com/Samta-Bhawan-dedicated-handed-over-to-Sadhumargi-Jain-Srisangh एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ऊंकाला रोड स्थित समता सिटी परिसर त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की…’ और जय जयकार, जयकार राम गुरु की जय जयकार…’ के उद्घोष व नवकार महामंत्र के जाप से गूंज उठा। अवसर था भारत माता मंदिर के पास नवीन समता भवन के लोकार्पण का। धूलचन्द पन्नालाल कटारिया और केसरीमल सुजानमल गादिया की स्मृति में निर्मित भवन साधुमार्गी जैन संघ को समर्पित किया गया।

    कटारिया और गादिया परिवार द्वारा निर्मित समता भवन समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया व महेन्द्र गादिया ने श्री संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, मंत्री दशरथ बाफना, पूर्व गृह मंत्री व संघ के हिम्मत कोठारी, मदनलाल कटारिया, बाबूलाल सेठिया, चन्दन पिरोदिया, चन्दन छाजेड़, कपूर कोठारी, कांतिलाल छाजेड़, निर्मल मूणत, निर्मल लुनिया, अतुल बाफना, रमेश कटारिया, विकास छाजेड़ आदि पदाधिकारी को समर्पित किया।

    कटारिया और गादिया परिवार का किया अभिनंदन

    भवन लोकार्पण और समर्पण समारोह की शुरुआत केसर पैलेस पर नवकार महामंत्र के जाप के साथ हुई। तत्पश्चात नवनिर्मित समता भवन पर जाप के साथ रामेश चालीसा हुई। अतिथियों और आमंत्रित जनों का स्वागत समाजसेवी महेन्द्र गादिया ने किया। स्वागत उद्बोधन सुदर्शन पिरोदिया ने दिया। मांगलिक शांतिलाल भटेवरा ने सुनाई। समाज को सौगात देने के लिए रवि कटारिया, सुनील कटारिया, प्रीतेश गादिया ने दोनों समाजसेवियों का स्वागत किया। साधुमार्गी जैन संघ व महिला मंडल की चंद्रकांता पिरोदिया, जूली पिरोदिया, बहू मण्डल की राधिका बाफना, युवा संघ के अध्यक्ष पंकज मूणत, पवन गोरेचा, बालक-बालिका मण्डल के सम्भव कोठारी, इशिता मूणत, नेमचंद कोठारी परिवार, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, महेन्द्र कोठारी, ललित कोठारी, सुनील कोठारी ने भी सम्मान किया। संचालन चंदन पिरोदिया ने किया। आभार समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया और संघ के दशरथ बाफना ने माना।

    ये बने भवन लोकार्पण समारोह के साक्षी

    संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चेलावत, मंत्री कमल पिरोदिया, बदनावर के प्रेमचंद बोहरा, जावरा के अध्यक्ष अभय भंडारी, बिरमावल अध्यक्ष श्रेणिक पीपाड़ा, खाचरोद से अनिल बरखेड़ा वाले, महापौर प्रहलाद पटेल, महेन्द्र कटारिया, विप्लव जैन, धर्मेन्द्र रांका, वर्धमान स्थानकवासी अध्यक्ष सुरेश कटारिया, श्री संघ देवसुर तपागच्छ के अभय लुनिया, आराधना भवन के अशोक लुनिया, त्रिस्तुतिक संघ के राजेन्द्र लुनावत, ऋषभ देव केसरीमल पेढ़ी के अध्यक्ष राजेन्द्र खाबिया, दिगम्बर समाज के ओम अग्रवाल, धर्मदास श्री संघ व सौभाग्य नवयुवक मंडल के रखब चत्तर, सुरेन्द्र गादिया, तेरापंथ संघ के अध्यक्ष दिलीप मांडोत, संघ के विजेन्द्र गादिया, पार्षद यासमीन शेरानी, कांतिलाल कटारिया, कार्यकारिणी सदस्य ललित कोठारी, शुशील गोरेचा, प्रकाश नांदेचा, श्रेणिक माण्डोत, राजेश सियार, प्रसन्नजीत बोहरा के अलावा दलौदा संघ अध्यक्ष, रावटी, इंदौर व जोधपुर संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ श्रावक, समस्त जैन सोशल ग्रुप, रोटरी क्लब, सोमेश्वर समिति, नवकार जाप समिति (समता परिसर), जीतो एवं प्रॉपर्टी संघ के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

    जानिए, कहां से कितनी दूरी है समता भवन की

    समाजसेवा महेंद्र गादिया ने बताया समता भवन महलवाड़े से 2.1 किमी, दोबत्ती चौराहे से 2.6 किमी, कालिकामाता मंदिर से 1.8 किमी, घासबाजार से 2.6 किमी, नानेश निकेतन दिलीप निगर से 2.4 किमी, प्रतापनगर ब्रिज से 1 किमी और संत रविदास चौक (चमारिया नाका-करमदी रोड) से 2.1 किमी है। ये मार्ग संत और सतीवर्याओं के विहार के मार्ग की दूरी है।

    ]]>
    Mon, 31 Oct 2022 20:05:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दीपावली पर विशेष गीत :  रोशन ये संसार करें... https://acntimes.com/Special-song-on-Diwali-Roshan-Yeh-Sansar-Karen https://acntimes.com/Special-song-on-Diwali-Roshan-Yeh-Sansar-Karen अंधियारे का आओ हम 
    प्रतिकार करें।

    द्वार-द्वार पर बांधे बंदनवार यहां,
    उजियारे का चलो करें सत्कार यहां।
    घर-आंगन में खुशियों का 
    संचार करें।

    काली-काली रात न जीवन में आए,
    ऐसी कोई बात न जीवन में आए।
    अंधकार में आओ हम 
    उजियार करें।

    द्वार-द्वार पे खुशियां चलकर आई हैं,
    साथ में ये कितनी सौग़ातें लाई हैं।
    अपने रिश्ते-नातों का 
    विस्तार करें।

    आशीष दशोत्तर

    रतलाम (म.प्र.)

    मो. नं. - 9827084966

    ]]>
    Sun, 23 Oct 2022 22:33:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    लक्ष्मी जी सब पर हों प्रसन्न इसलिए वाघेला परिवार ने कर दिया यह बड़ा काम, जानिए& ऐसा क्या जिसकी हो रही सराहना https://acntimes.com/May-Laxmi-ji-be-pleased-with-everyone-on-Deepotsav-so-Vaghela-family-did-this-big-work https://acntimes.com/May-Laxmi-ji-be-pleased-with-everyone-on-Deepotsav-so-Vaghela-family-did-this-big-work रतलाम के सभी लक्ष्मी मंदिरों पर घंटे-घड़ियाल एवं पूजन पात्रों पर कराई पॉलिश

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दीपावली के पावन पर्व के चलते नगर के सभी प्रमुख महालक्ष्मी मंदिरों में पूजन और आरती में उपयोग होने वाले घंटे-घड़ियाल सहित अन्य पात्र चमक उठे हैं। यह संभव हो पाया है शहर के धर्मिनिष्ठ वाघेला परिवार के कारण। परिवार ने सभी पात्रों की सफाई करवाने के साथ ही उनकी पॉलिश भी करवाई गई है। माता लक्ष्मी के बाहर से ही दर्शन हो सकें इसके लिए स्पॉट लाइट भी लगाई गई है।

    दीपोत्सव पर शहर के मध्य माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर सहित अन्य लक्ष्मी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश वाघेला ने बताया माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर, कालिका माता मंदिर प्रांगण स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्रीमाली समाज द्वारा संचालित महलवाड़ा के पास श्री लक्ष्मी मंदिर, श्रीमाली वास स्थित श्री लक्ष्मी मंदिर व दो मुखी बावड़ी स्थित दंडी स्वामी मठ प्रांगण में लक्ष्मी मंदिर व अन्य मंदिरों में माणक चौक स्थित श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर व श्री सत्यनारायण भगवान का बड़ा मंदिर पर स्थायी रूप से नई स्पॉटलाइट लगवाई गई है। इन सभी मंदिरों में पीतल से बने सभी प्रकार के पूजन पात्रों को पॉलिश के द्वारा सोने सी चमक लाई गई। इसमें दर्शनार्थियों को वहां पहुंचने पर एक अनोखे आनंद की अनुभूति होगी।

    बुधवार को माणक चौक स्थित लक्ष्मी जी के मंदिर पर नवीनीकरण किए गए। सभी घड़ी घंटाल व स्पॉटलाइट लगाई गई। अन्य पूजन व आरती में प्रतिदिन प्रयोग में आने वाली सभी वस्तुएं मंदिर के प्रमुख पुजारी संजय पुजारी को दी। इस मौके पर दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसौदिया, हरेंद्रसिंह वाघेला, गोविंदसिंह शेखावत, राहुल, नीलेश वाघेला, मधुर पुजारी, यशवीरसिंह वाघेला, श्यामा वाघेला, गीतिका वाघेला, शकुंतला सिसौदिया, नीतू वाघेला व अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 19 Oct 2022 20:48:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुरुभक्तों ने गौसेवा कर मनाई श्रीमद विजय जयंतसेन सूरिश्वर की 66वीं मासिक पुण्यतिथि, मंगलवचन का लिया लाभ https://acntimes.com/Celebrated-the-66th-monthly-death-anniversary-of-Shrimad-Vijay-Jayantasen-Surishwar-by-doing-cow-service https://acntimes.com/Celebrated-the-66th-monthly-death-anniversary-of-Shrimad-Vijay-Jayantasen-Surishwar-by-doing-cow-service एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लोगों की आस्था के केंद्र गुरुदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरिश्वर जी महाराज साहब की मासिक पुण्यतिथि (सप्तमी) सोमवार को नवयुवक परिषद परिषद परिवार द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर त्रिवेणी रोड स्थित गौशाला में गौसेवा की गई। नीमवाला उपाश्रय में चातुर्मास के लिए विराजित साध्वी श्री डॉ. प्रीतिदर्शना श्रीजी मसा आदि ठाणा का सानिध्य प्राप्त हुआ। साध्वीश्री ने गौशाला मंगल वचन एवं गौमाता को मांगलिक सुनाया।

    गौसेवा का लाभ परिषद के वरिष्ठ सदस्य प्रो. विजय कुमार - सौरभ कुमार जैन परिवार एवं जीवन - हिमांशु मुरार परिवार ने लिया। गौशाला पर उपस्थित महानुभावों की नवकारसी का आयोजन परिषद के वरिष्ठ सदस्य प्रो. विजय कुमार - सौरभ कुमार जी जैन परिवार ने किया। तत्पश्चात नीमवाला उपाश्रय में पूज्य साध्वी भगवंत ने गुरुदेव के संयम जीवन पर व्याख्यान दिया।

    ये रहे उपस्थित

    इस मौके पर समाजजन ने पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरिश्वर जी की आरती उतारी। आयोजन में परिषद परिवार व श्रीसंघ के सदस्यों ने गुरुदेव के प्रति आस्था प्रकट की। परिषद के मीडिया प्रभारी मनोज जैन ने बताया कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष राजेंद्र लुणावत, चातुर्मास समिति अध्यक्ष उपेंद्र कोठारी, नव युवक परिषद अध्यक्ष एवं पार्षद धर्मेंद्र रांका, सुशील छाजेड़, राजेंद्र खाबिया, राजेश खाबिया, पंकज राठौड़, कमलेश भंडारी, डॉ. निर्मल मेहता, शांतिलाल मालक, रितेश बाफना, अर्पित आंचलिया, प्रांजल काठी, महिला परिषद की अध्यक्ष चंदा, सचिव रीना आंचलिया, बहू परिषद अध्यक्ष सुनीता दुग्गल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

    ]]>
    Tue, 18 Oct 2022 08:43:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जन&जन को जोड़ें "श्री महाकाल लोक" के लोकार्पण समारोह से, शिवार्पण के समयहर घर में जलाएं दीप : मुख्यमंत्री चौहान https://acntimes.com/Add-people-to-the-launch-ceremony-of--Shri-Mahakal-Lok-Chief-Minister-Chouhan https://acntimes.com/Add-people-to-the-launch-ceremony-of--Shri-Mahakal-Lok-Chief-Minister-Chouhan प्रधानमंत्री मोदी द्वारा श्री महाकाल लोक के शिवार्पण के साक्षी बनेंगे प्रदेशवासी, मुख्यमंत्री  ने ली कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल/रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि "श्री महाकाल लोक" का लोकार्पण समाज को एक दिशा में ले जाने का अद्भुत समारोह होगा। इससे जन-जन को जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में मिल कर प्रयास करने हैं। जिलों में भी उत्साह का वातावरण बना कर नागरिकों को कार्यक्रम के सीधे प्रसारण से जोड़ कर प्रत्यक्षदर्शी बनाने के प्रयास किए जाएँ। लोकार्पण दिवस के संध्या काल में श्री महाकाल लोक परिसर के शिवार्पण के समय हर घर में दीप जलाए जाएँ। प्रत्येक नागरिक को सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाए।

    मुख्यमंत्री चौहान 11 अक्टूबर को उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण के संबंध में निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा उज्जैन जिला प्रशासन और अन्य जिलों के कलेक्टर्स और जन-प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अद्भुत कार्यक्रम की तैयारियों के लिए परिश्रम के साथ प्रयास करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित थे। जिलों से मंत्रीगण और कलेक्टर्स वर्चुअल शामिल हुए। इस अवसर पर रतलाम एनआईसी कक्ष में कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी सहित अन्य मौजूद रहे।

    प्रदेशवासियों को दी महाअष्टमी की बधाई

    मुख्यमंत्री चौहान ने सभी को महाअष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि श्री महाकाल लोक के लोकार्पण से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों को वर्चुअली जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। जिलों के प्रमुख मंदिरों में टी.वी. स्क्रीन से आमजन को इस कार्यक्रम को देखने का अवसर मिलेगा। यह मध्यप्रदेश ही नहीं, संपूर्ण देशवासियों के लिए आस्था और सामाजिक एकता से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

    प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण

    चौहान ने कहा कि लोकार्पण समारोह की आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर की शाम 6 बजे श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में मनाया जाना है। इसके लिए जिलों में ऐसा वातावरण बनाया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम देख सकें। ग्राम के किसी एक मंदिर में सभी ग्रामवासी एकत्र होकर समारोह के सहभागी बनेंगे। शहरी क्षेत्र में वार्डों में भी प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रम प्रसारण की व्यवस्था करने को कहा गया है।

    मंदिरों पर हो विद्युत सज्जा, रंगोली सजे, पताका लहराएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्तर पर मंदिरों में 11 अक्टूबर को विद्युत साज-सज्जा हो। वाद्य यंत्र बजें, रंगोली सजाएँ, पताका लहराएँ और प्रसाद वितरण भी किया जाए। ये सभी व्यवस्थाएँ जन-सहयोग से की जाएँ। सभी लोग मंदिर प्रांगण में बैठ कर शंख और घण्टियाँ बजाते हुए कार्यक्रम में शामिल हों। देवस्थलों में दीप-मालाएँ जला कर रोशनी की जाए। बड़े मंदिरों में 10 और 11 अक्टूबर को अभिषेक और पूजन किए जाएँ। ऐसे बड़े मंदिरों में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर, भादवा माता मंदिर नीमच, जालपा देवी मंदिर देवास, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग खण्डवा और बैजनाथ मंदिर आगर-मालवा सहित अन्य जिलों के प्रमुख मंदिर और देव-स्थल शामिल रहेंगे। जिलों में भी जन-प्रतिनिधि सोशल मीडिया से आवश्यक प्रचार सुनिश्चित करें।

    यह भी देखें... भारतीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भगवान शिवचरित पर 8 अक्टूबर को होगा विमर्श, विक्रम विश्वविद्यालय कर रहा आयोजन

    निमाड़ व मालवा अंचल से शिवार्पण में शीधी भागीदारी कर सकेंगे भक्त

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निमाड़ और मालवा अंचल से शिवार्पण कार्यक्रम में सीधे भागीदारी कर सकते हैं। इंदौर और उज्जैन संभाग के प्रत्येक जिले के विभिन्न समाज, धर्मों के गणमान्य नागरिकों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। जनजातीय समाज को भी इससे जोड़ा जाए। विभिन्न समाज और संस्थाओं के अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, पार्षद, जनजातीय समाज के तड़वी, पटेल, पुजारी, पुजारा आदि को आमंत्रित किया जाए। उज्जैन पहुँचने वाले नागरिक अपने ग्राम, नगर से जल लाकर उज्जैन के रूद्र सागर में समर्पित कर सकते हैं। रूद्र सागर का पुनरूद्धार किया गया है और यह विकसित परिसर का प्रमुख आस्था केन्द्र है।

    2017 में बनी थी श्री महाकाल रोक की योजना, 2019 में रुक गए थे काम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री महाकाल लोक के लिए वर्ष 2017 में योजना बनी थी। वर्ष 2018 में इसे प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। वर्ष 2019 में कार्य रूक गए थे, जिन्हें पुन: 2020 से प्रारंभ कर पूर्ण किया गया है। परियोजना से आमजन को शिव लीला के दर्शन, मूर्तियों और म्यूरल्स से सांस्कृतिक वैभव से परिचित करवाया जा सकेगा। जिस तरह केदारनाथ में बाढ़ के बाद फिर से रचना कर सुविधाएँ विकसित की गईं, काशी विश्वनाथ में कार्य हुए, उसी तरह अब श्री महाकाल लोक में परियोजना के कार्य पूरे कर लिये गये हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस लोकार्पण समारोह की अनुगूँज राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए। यह समाज को जोड़ने का कार्य भी है। लोकार्पण के पूर्व स्वच्छता के लिए सभी एकजुट हों। प्रदेश में मंदिरों के परिसर स्वच्छ और आकर्षक बनाए जाएँ।

    ]]>
    Mon, 03 Oct 2022 19:20:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नवरात्रि में मां कालिका के प्रांगण में 'शीला की जवानी...' गीत पर लगे फूहड़ ठुमकें, विहिप और बजरंग दल ने जताया विरोध, पार्षद बोले& नहीं हो भुगतान https://acntimes.com/Indecent-dance-on-the-song-of-Sheelas-youth-in-the-courtyard-of-Maa-Kalika https://acntimes.com/Indecent-dance-on-the-song-of-Sheelas-youth-in-the-courtyard-of-Maa-Kalika एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शारदीय नवरात्रि में मां कालिका के प्रांगण में होने वाले सांस्कृतिक आयोजन फिर विवादों में हैं। पहले कार्यक्रम के चयन को लेकर सवाल उठे थे और अब माता के दरबार के सामने अश्लील गानों पर फूहड़ नृत्य की प्रस्तुति सुर्खियों में है। विहिप और बजरंग दल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं एक महिला पार्षद ने उक्त आयोजन का भुगतान नहीं किए जाने की मांग की है।

    रतलाम शहर में शारदीय नवरात्रि पर लगने वाला मेला काफी लोकप्रिय है। नगर निगम द्वारा आयोजित किए जाने वाले मेले में लॉकडाउन के बाद पहली बार मेला आयोजित हो रहा है। मौजूदा नगर परिषद का पहला ही मेला विवादों में घिर गया है। बुधवार रात को हुई संगीत निशा में ‘शीला की जवानी...’ सहित कई आइटम सांग की प्रस्तुति हुई। इसमें अश्लील और फूहड़ नृत्य भी हुआ जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नृत्य महापौर प्रहलाद पटेल और एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में हुए लेकिन किसी ने भी इस पर संज्ञान नहीं लिया। ऐसे में लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और ऐसे गीतों और नृत्य को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया। आयोजन को लेकर हिंदू संगठन भी भड़क गए हैं। विहिप और बजरंग दल ने आपत्ति ली है।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में अशील्लता परोसना उद्देश्य

    विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रान्त के प्रान्त मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने फूहड व अश्लील गीत-संगीत निशा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर रतलाम नगर निगम द्वारा सांस्कृतिक मंच पर फूहड़ गानों पर अश्लील डांस किया गया। यह हमारी संस्कृति की अवमानना है। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व पर देशभर में कन्याओं को देवी शक्ति मानकर उनका पूजन किया जा रहा है, सुहागिनों का पूजन भी हो रहा है। ऐसे में सांस्कृतिक मंच पर अश्लील नृत्य किया जाना अत्यंत शर्मनाक है। यह सब महापौर और निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ लेकिन उन्होंने अनदेखी की। इससे साबित है कि नवरात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में समाज में अश्लीलता परोसना ही इनका उद्देश्य है। इससे माता के भक्तों को ठेस पहुंची है। यह हिंदू संस्कृति व धर्म का अपमान है।

    कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

    विश्वकर्मा के अनुसार शक्ति की आराधना और कन्या पूजन के इस दौरा में ऐसी प्रस्तुति विहिप मालवा प्रांत विरोध करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग की है कि वहां उपस्थित अधिकारियों ओर आयोजकों पर तुरंत कार्रवाई हो। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा। यदि प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाता है या कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा जिसके लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।

    ...आखिर ऐसे आयोजन बुक कौन कर रहा है ?

    वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद उमा डोई ने भी कालिकामाता के सांस्कृतिक मंच पर अश्लील व फूहड़ नृत्य की प्रस्तुत पर आपत्ति जताई है। उन्होंने सवाल उठाया है कि- आखिर ऐसे आयोजन बुक कौन कर रहा है? बुक करने वाले पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई दूसरा फिर ऐसी गलती नहीं न कर सके। संबंधित पार्टी का भुगतान भी रोका जाना चाहिए और इसके दोषियों को सजा भी मिलनी चाहिए।

    ]]>
    Fri, 30 Sep 2022 00:30:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी ने श्री बरबड़ हनुमानजी के दर्शन कर की गौसेवा https://acntimes.com/Shri-Avdheshanand-Giriji-did-cow-service-after-having-darshan-of-Shri-Barbad-Hanumanji https://acntimes.com/Shri-Avdheshanand-Giriji-did-cow-service-after-having-darshan-of-Shri-Barbad-Hanumanji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज गुरुवार सुबह बरबड़ हनुमान मंदिर में दर्शन करने पंहुचे। भगवान के दर्शन कर उन्होंने क्षेत्र में संचालित गौशाला में गौमाता को मिष्ठान खिलाया।

    रतलाम प्रवास के दौरान स्वामीजी ने दयाल वाटिका में रतलाम एवं आसपास के कई अन्य स्थानों से आए गुरु भक्तों से भेंट की। रात्रि में वे प्रभु प्रेमी संघ द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां भजन, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। संचालन के. बी. व्यास ने किया।

    ये रहे मौजूद

    इस दौरान प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास, प्रभु प्रेमी संघ के प्रमोद राघव,अनिल झालानी, मनोहर पोरवाल,के. बी. व्यास, रामेश्वर खंडेलवाल, नारायणलाल शर्मा, आर. आर. दुबे, राजाराम मोतियानी, वी. डी. नागर,वीरेंद्र जोशी, राजेश ओझा, संजीव पाठक, नवीन भट्ट, सुनील भट्ट, सरिता सुरोलिया, सीमा प्रभु, लल्लनसिंह ठाकुर, संजय सोनी, मुकेश सोनी, विपिन पोरवाल, अरुण त्रिपाठी सहित समन्वय परिवार के माधव काकानी, जितेंद्र वाघेला, शिवराम शर्मा, गोपाल काकानी आदि मोजूद रहे।
    यह भी देखें... जीवन युद्ध जैसा, सत्य को मत भूलो, यदि भूले तो यह युद्ध जीत नहीं पाओगे- स्वामी अवधेशानंद गिरीजी
    ]]>
    Thu, 22 Sep 2022 20:20:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जीवन युद्ध जैसा, सत्य को मत भूलो, यदि भूले तो यह युद्ध जीत नहीं पाओगे& स्वामी अवधेशानंद गिरीजी https://acntimes.com/Life-is-like-a-war-dont-forget-the-truth-if-you-forget-you-will-not-be-able-to-win-this-war-Avadheshanand-Giriji https://acntimes.com/Life-is-like-a-war-dont-forget-the-truth-if-you-forget-you-will-not-be-able-to-win-this-war-Avadheshanand-Giriji जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी ने दिए प्रेरक प्रवचन, शुक्रवार को देंगे मंत्र दीक्षा
    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजकल व्यक्ति कल्पनाएं भी कैसी कैसी करता है, कि देव सत्ता उसके नियंत्रण में रहे। नभ, जल, आकाश उसके नियंत्रण में रहे और जो अनंत है वह भी नियंत्रित रहे, लेकिन यह सत्य नहीं है। स्मन को कल्पनाओं में नहीं स्मृतियों में ले जाओ। स्मृतियों में जाएंगे, तो पाएंगे कि अनेक महापुरुष प्रेरणादायी हैं, हमारे पितृ पक्ष भी उन्हीं में शामिल हैं। श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजो का स्मरण करें। पूर्व काल के स्मरणसे उर्जा मिलती है।

    जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी ने हनुमंत धाम विधायक सभागृह बरबड़ में प्रभु प्रेमी संघ द्वारा आयोजित प्रेरक प्रवचन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मन विविध कल्पनाएं करने वाला होता है। उसके पास कई स्मृतियां भी होती हैं, जो अच्छी और बुरी दोनों होती हैं। देश, काल, समय और परीस्थितियां कभी एक से नहीं रहते। सूचना तकनीक और संचार की क्रांति ने आज सबका जीवन बदल दिया है। दशकों पहले हमारा जीवन क्या था और आज क्या, यह देखेंगे तो बहुत अंतर पाएंगे। इसलिए मन को कल्पनाओं से परें रखकर स्मृतियों में विचरण कराना चाहिए।

    उन्होंने कहा आज व्यक्ति अपने विषयों के कारण दुखी है। विषयों की आसक्ति से निवृत्ति पाना है तो वीतराग महापुरुषों का स्मरण करना चाहिए। यह व्यक्ति की सोच की फसल ही होती है जो जैसा सोचता है, वो वैसा बनाती है। इसलिए श्राद्ध पक्ष में महापुरुषों का स्मरण करने का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सत्य का कभी विस्मरण नहीं होता। ईश्वर ने भी कहा है सदैव सत्य के पास रहो। आज संसार में वही दुखी है जो सत्य के पास नहीं है। स्वामीजी ने कहा व्यक्ति दिनभर का श्रम दुखी,चिंतित, भयभीत होने के लिए नहीं करता। जीवन युद्ध जैसा होता है। यदि सत्य को भूले तो यह युद्ध जीत नहीं पाएँगे। भारत देश धन्य है जिसका परमात्मा ही सत्य नारायण है। हर व्यक्ति को ऐसे प्रयास करते रहना चाहिए जिससे सत्य जीवन में आ सके।

    बढ़ रहा भारत का गौरव 

    स्वामीजी ने कहा कि लंदन प्रवास के दौरान उन्हें सूचना मिली कि आर्थिक दृष्टि से भारत पांचवीं पायदान पर आ गया है और इंग्लैंड छठे नंबर पर पंहुच गया है। देश के लिए यह गर्व की बात कि यूरोप को अधिकांश दवाइयां भारत से निर्यात की जा रही हैं। दुनिया में भारत का गौरव लगातार बढ़ रहा है। उन्हें देश की पुलिसिंग पर गर्व है और इस बात का भी गर्व है कि इस देश की संस्कृति सबको अपना मानती है।

    गौसेवा, तुलसी, सूर्य का महत्व बताया

    स्वामीजी ने प्रेरक प्रवचन में तुलसी, सूर्य, गौसेवा का महत्व बताते हुए महापुरुषों का सत्संग करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ विभाग की हाल ही में एक एडवाइजरी जारी हुई है, जिसमें सूर्य को अर्ध्य देने को कहा गया है। इससे विटामिन डी मिलेगा और व्यक्ति सदैव स्वस्थ रहेगा। उगते सूरज को प्रणाम कर, अर्ध्य देना ही सार्थक रहेगा। इसी प्रकार तुलसी का एक पत्ता भी शरीर को बल देता है। स्वामीजी ने कहा गौ माता की सेवा सर्वोपरी है। इसलिए गाय को रोटी देने का कार्य भी करते रहें इससे असीम पुण्य प्राप्त होता है।

    पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने किया शुभारंभ

    प्रेरक प्रवचन का शुभारंभ पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वामीजी का स्वागत विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष हरीश सुरोलिया ने किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र व जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा आदि उपस्थित रहे। शुक्रवार को स्वामीजी हनुमंत धाम में सुबह 10 बजे मंत्र दीक्षा देंगे।
    ]]>
    Thu, 22 Sep 2022 18:12:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी पहुंचे रतलाम, राज्य अतिथि की कलेक्टर सूर्यवंशी व एसपी तिवारी ने की अगवानी https://acntimes.com/Mahamandaleshwar-Swami-Avdheshanandji-reached-Ratlam https://acntimes.com/Mahamandaleshwar-Swami-Avdheshanandji-reached-Ratlam 22 सितंबर को प्रेरक प्रवचन एवं 23 को देंगे मंत्र दीक्षा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य अतिथि जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज बुधवार शाम को रतलाम पहुंचे। दयाल वाटिका में भक्तों ने ज़ोरदार स्वागत किया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी अभिषेक तिवारी व प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष हरीश सुरोलिया व पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास ने अगवानी की। आचार्यजी प्रभु प्रेमी संघ द्वारा कार्यक्रम में 22 सितंबर को आयोजित प्रेरक प्रवचन एवं 23 सितंबर को मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज सड़क मार्ग से रतलाम पहुँचे। सैलाना रोड पर आदिवासी नर्तक दल ने आकर्षक नृत्य करते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद स्वामी जी का भक्तों ने शंख बजाकर और महिलाओं ने मंगल कलश के साथ आरती की। दयाल वाटिका में स्वामी जी ने मोहनलाल भट्ट एवं पूर्व विधायक शिवकुमार झालानी के परिजन से भेंट की। उन्होंने एसपी एवं कलेक्टर से रतलाम के हाल चाल पूँछे और फिर भक्तों से संवाद किया। 

    ये रहे मौजूद

    इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी, समन्वय परिवार के माधव काकानी, जितेंद्र वाघेला, शिवराम शर्मा, प्रभु प्रेमी संघ के प्रमोद राघव, अनिल झालानी, मनोहर पोरवाल, के. बी. व्यास, रामेश्वर खंडेलवाल, नारायणलाल शर्मा, आर. आर. दुबे, राजाराम मोतियानी, वी.डी. नागर, वीरेंद्र जोशी, राजेश ओझा, संजीव पाठक, नवीन भट्ट, सुनील भट्ट, सरिता सुरोलिया, सीमा प्रभु, लल्लन सिंह ठाकुर, संजय सोनी, मुकेश सोनी, विपिन पोरवाल आदि मोजूद रहे। 

    प्रभु प्रेमी संघ ने किया श्रद्धालुओं से आह्वान

    प्रचार प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी के मुखारबिंद से 22 सितंबर को श्री बरबड़ हनुमान मंदिर के सामने स्थित हनुमत धाम (विधायक सभागृह) में प्रेरक प्रवचन होंगे। 23 सितंबर को इसी परिसर में मंत्र दीक्षा का आयोजन किया गया है। प्रभु प्रेमी संघ ने गुरुभक्तों से उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

    ]]>
    Wed, 21 Sep 2022 22:38:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    संजा पर्व मालवा&निमाड़ का प्रसिद्ध लोक पर्व, नई पीढ़ी को लोक परम्पराओं को सहेजना होगा – डॉ. साधना बलवटे https://acntimes.com/The-new-generation-will-have-to-save-the-folk-traditions-Dr-Sadhna-Balwate https://acntimes.com/The-new-generation-will-have-to-save-the-folk-traditions-Dr-Sadhna-Balwate मालवी निमाड़ी शोध संस्थान ने मनाया संजा पर्व, 16 रचनाकारों ने प्रस्तुत किए संजा गीत

    एसीएन टाइम्स @ इंदौर । संजा पर्व मालवा-निमाड़ अंचल का प्रसिद्ध लोक पर्व है। यह संजा माता को एक बेटी और सखी के रूप में 16 दिन तक अपने घर में सहेज कर प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। नवीन पीढ़ी लोक परंपराओं को भूलती जा रही हैं, उन्हें सहेजना होगा।

    यह विचार मालवी-निमाड़ी साहित्य शोध संस्थान के संजा गीत कार्यक्रम में निमाड़ी बोली में डॉ. साधना बलवटे (वरिष्ठ साहित्यकार) ने कही। संस्थान अध्यक्ष डॉ. स्वाति तिवारी ने संजा पर्व की प्रासंगिकता पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि गाय का गोबर, गुलदावदी के फूल आदि का उपयोग संजा बनाने में होता है। ये वर्षाकाल के पश्चात उपजे कीटाणुओं से घर को सुरक्षित रखते हैं। कोरोनाकाल से तो इसकी प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है।

    कार्यक्रम का शुभारंभ हेमलता शर्मा (भोली बेन) ने मालवी बोली में स्वरचित सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। सरला मेहता ने गणेश वंदना से गजानन महाराज का आह्वान किया। संजा माता की प्रतिस्थापना के पश्चात कार्यक्रम 16 दिनों तक चलने वाले संजा पर्व के मद्देनजर 16 लोगों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें विशिष्ट अतिथि विनीता तिवारी, डॉ. शशि निगम, नित्येंद्र आचार्य ने स्वरचित संजा गीतों की मनोहारी प्रस्तुति दी। निरुपमा त्रिवेदी, निरुपमा नागर, राधिका चतुर्वेदी, निर्मला कानूनगो, अर्चना कानूनगो, अर्चना मंडलोई, मणिमाला, शर्मिला दुबे, डॉ. क्षमा शर्मा ने लोक प्रचलित संजा गीतों को प्रस्तुत किया।

    मालवी व निमाड़ी बोली में संपन्न हुआ आयोजन

    संपूर्ण आयोजन मालवी और निमाड़ी बोली में संपन्न हुआ। सरस एवं शुद्ध देशी कार्यक्रम के दौरान भीमसिंह पंवार, तनूजा शर्मा, राघवेन्द्र तिवारी, महेश हनोतिया, सुधा चौहान एवं अन्य मालवी निमाड़ी प्रेमी उपस्थित रहे और संजा गीतों का आनंद लिया। संचालन संस्था सचिव भोली बेन ने मालवी में किया। आभार डॉ. शशि निगम ने मालवी बोली में व्यक्त किया।

    ]]>
    Wed, 21 Sep 2022 08:35:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राज्य अतिथि स्वामी अवधेशानंदजी आज आएंगे रतलाम, 22 को प्रवचन होंगे, 23 को मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में होंगे शामिल https://acntimes.com/State-guest-Swami-Avdheshanandji-will-come-to-Ratlam-today https://acntimes.com/State-guest-Swami-Avdheshanandji-will-come-to-Ratlam-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य अतिथि जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज 21 सितम्वर को शाम रतलाम आएंगे। आचार्यजी प्रभु प्रेमी संघ द्वारा 22 सितंबर को आयोजित प्रेरक प्रवचन एवं 23 सितंबर को मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
    प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष हरीश सुरोलिया ने बताया कि जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी के मुखारबिंद से 22 सितंबर को श्री बरबड़ हनुमान मंदिर के सामने स्थित हनुमत धाम (विधायक सभागृह) में प्रवचन होंगे। 23 सितंबर को इसी परिसर में मंत्र दीक्षा का आयोजन होगा। प्रभु प्रेमी संघ ने स्वामी के रतलाम प्रवास पर आयोजित कार्यक्रमों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैंl
    ]]>
    Tue, 20 Sep 2022 23:51:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दशहरे और दीपावली का अवकाश घोषित, जानिए& विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा कितने दिन का अवकाश https://acntimes.com/Dussehra-and-Deepawali-holidays-declared https://acntimes.com/Dussehra-and-Deepawali-holidays-declared एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी दहशहरे और दीपावली के अवकाश की घोषणा कर दी है। दोनों पर्वों पर कुल 10 दिन का अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलेगा।

    स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में दशहरे और दीपावली के अवकाश का उल्लेख किया गया है। दशहरे का अवकाश 3 से 6 अक्तूबर तक रहेगा। इसी प्रकार दीपावली पर्व पर 22 से 27 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा। यह अवकाश विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों को भी मिलेगा। यह आदेश प्रदेश की सभी शैक्षणिक संस्थाओं पर लागू होगा।

    ]]>
    Fri, 09 Sep 2022 15:24:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    देवाधिदेव श्री गणेश का जन्मोत्सव आज, जानिए& किन&किन मुहूर्त में श्री गणेश की स्थापना व पूजा&अर्चना होगी शुभ https://acntimes.com/Devadhidev-Shri-Ganeshs-birthday-today https://acntimes.com/Devadhidev-Shri-Ganeshs-birthday-today गणेश चतुर्थी का पर्व 31 अगस्त को मनाय जाएगा। इस दिन श्रद्धालु श्री गणेश की स्थापना कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। इसके साथ ही देश के कई इलाकों में 10 दिनी गणेशोत्सव भी शुरू हो जाएगा जो अनंत चतुर्दशी तक रहेगा।

    पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 34 मिनट पर हो चुकी है। यह 31 अगस्त 2022 को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। धार्मिक मान्यता और पद्म पुराण के अनुसार प्रथम पूजनीय देवता श्री गणेश का जन्म स्वाति नक्षत्र में मध्य काल में हुआ था। इसके साथ ही चतुर्थी तिथि का पर्व उदयाकाल 31 अगस्त को होगा। अतः भगवान श्री गणेश की पूजा करना शुभ व लाभकारी रहेगी। इस दिन श्रद्धालु सुबह से लेकर रात तक भी श्री गणेश की स्थापना और पूजा-अर्चना कर सकते हैं। 

    मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

    यदि आप घर में भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना करना चाहते हैं तो मूर्ति को लेकर यह जरूर ध्यान रखें। मूर्ति खंडित नहीं होनी चाहिए। भगवान के हाथों में अंकुश, पास, लड्डू, सूंड, धुमावदार और हाथ वरदान देने की मुद्रा में होनी चाहिए। श्री गणेश के शरीर पर जनेऊ और उनका वाहन चूहा जरूर होना चाहिए। 

    श्री गणेशजी की स्थापना के शुभ मुहूर्त

    सुबह 06.10 से 07.43 बजे तक (लाभ)

    सुबह 07.44 से 09.17 बजे तक (अमृत)

    सुबह 10.51 से दोपहर 12.24 बजे तक (शुभ)

    दोपहर 03.31 से 05.05 बजे तक (चर)

    दोपहर 05.06 से सांय 06.39 बजे तक (लाभ)

    रात 08.05 से 09.32 बजे तक (शुभ)

    रात 09.33 से 10.58 बजे तक (अमृत)

    अतिविशिष्ट मुहूर्त

    दोपहर 12.00 से 12.24 बजे तक

    (अभिजित + मध्याह्न काल + शुभ चौघड़िया)

    शाम 05.42 से 07.20 बजे तक

    (अमृत काल + गौधूलि वेला + लाभ चौघड़िया)

    ऐसे करें प्रथम पूजनीय श्री गणेश की स्थापना और पूजा

    गणेश चतुर्थी को सूर्य उदय होने से पहले नित्यक्रिया से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा का संकल्प लेते हुए श्री गणेश का स्मरण करते हुए कुलदेवता का स्मरण करें। पूजा स्थल पर पूर्व की दिशा में मुंह कर आसन पर बैठें। एक चौकी पर लाल या सफेद कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर एक थाली में चंदन व कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। इस स्वास्तिक के ऊपर श्री गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा शुरू करें। इस मंत्र का जाप करें।

    गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणम्ं।
    उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम्॥

    श्री गणेश का आवाहन कर प्रतिमा के सामने ‘ऊं गं गणपतये नम:’ का जाप करते हुए जल डालें। गणेश जी को हल्दी, चावल, चंदन, गुलाब, सिंदूर, मौली, दूर्वा, जनेऊ, मिठाई, मोदक, फल, माला और फूल इत्यादि अर्पित करें। श्री गणेश के साथ शिव और पार्वती की भी पूजा करें। धूप दीप कर सभी की आरती करें। इसके बाद 21 लड्डुओं का भोग लगाएं। 5 लड्डू श्री गणेश की मूर्ति के पास रखें। बाकी ब्राह्मण और अन्य लोगों को प्रसाद के रूप में वितरित करें। अंत में ब्राह्मणों को भोजन कराएं व दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लें। पूजा के बाद इस मंत्र का जाप जरूर करें।

    विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लम्बोदराय सकलाय जगद्धिताय ।
    नागाननाय श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

    ये मंत्र दे सकते हैं आपको इच्छित शांति

    मनोकामना पूर्ति मंत्र

    ॐ गं गणपतये नमः।

    ग्रह दोष निवारण मंत्र

    गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
    नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।
    धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
    गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

    बिगड़े कार्य सफल बनाने का मंत्र

    त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
    नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

    गणेश जी को प्रसन्न करने का मंत्र

    वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
    निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

    गणेश गायत्री मंत्र

    ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात्।

    आर्थिक तरक्की के लिए मंत्र

    ओम वक्रतुंडाय हुम्।

    सुख समृद्धि के लिए मंत्र

    ऊं हस्ति पिशाचिनी लिखे स्वाहा।

    भगवान श्री गणेश के 108 नाम

    1. बालगणपति : सबसे प्रिय बालक
    2. भालचन्द्र : जिसके मस्तक पर चंद्रमा हो
    3. बुद्धिनाथ : बुद्धि के भगवान
    4. धूम्रवर्ण : धुंए को उड़ाने वाला
    5. एकाक्षर : एकल अक्षर
    6. एकदन्त : एक दांत वाले
    7. गजकर्ण : हाथी की तरह आंखें वाला
    8. गजानन : हाथी के मुख वाले भगवान
    9. गजनान : हाथी के मुख वाले भगवान
    10. गजवक्र : हाथी की सूंड वाला
    11. गजवक्त्र : जिसका हाथी की तरह मुँह है
    12. गणाध्यक्ष : सभी गणों के मालिक
    13. गणपति : सभी गणों के मालिक
    14. गौरीसुत : माता गौरी के पुत्र
    15. लम्बकर्ण : बड़े कान वाले
    16. लम्बोदर : बड़े पेट वाले
    17. महाबल : बलशाली
    18. महागणपति : देवो के देव
    19. महेश्वर : ब्रह्मांड के भगवान
    20. मंगलमूर्त्ति : शुभ कार्य के देव
    21. मूषकवाहन : जिसका सारथी चूहा
    22. निदीश्वरम : धन और निधि के दाता
    23. प्रथमेश्वर : सब के बीच प्रथम आने वाले
    24. शूपकर्ण : बड़े कान वाले
    25. शुभम : सभी शुभ कार्यों के प्रभु
    26. सिद्धिदाता : इच्छाओं और अवसरों के स्वामी
    27. सिद्दिविनायक : सफलता के स्वामी
    28. सुरेश्वरम : देवों के देव
    29. वक्रतुण्ड : घुमावदार सूंड
    30. अखूरथ : जिसका सारथी मूषक है
    31. अलम्पता : अनन्त देव
    32. अमित : अतुलनीय प्रभु
    33. अनन्तचिदरुपम : अनंत और व्यक्ति चेतना
    34. अवनीश : पूरे विश्व के प्रभु
    35. अविघ्न : बाधाओं को हरने वाले
    36. भीम : विशाल
    37. भूपति : धरती के मालिक
    38. भुवनपति : देवों के देव
    39. बुद्धिप्रिय : ज्ञान के दाता
    40. बुद्धिविधाता : बुद्धि के मालिक
    41. चतुर्भुज : चार भुजाओं वाले
    42. देवादेव : सभी भगवान में सर्वोपरी
    43. देवांतकनाशकारी : बुराइयों और असुरों के विनाशक
    44. देवव्रत : सबकी तपस्या स्वीकार करने वाले
    45. देवेन्द्राशिक : सभी देवताओं की रक्षा करने वाले
    46. धार्मिक : दान देने वाला
    47. दूर्जा : अपराजित देव
    48. द्वैमातुर : दो माताओं वाले
    49. एकदंष्ट्र : एक दांत वाले
    50. ईशानपुत्र : भगवान शिव के बेटे
    51. गदाधर : जिसका हथियार गदा है
    52. गणाध्यक्षिण : सभी पिंडों के नेता
    53. गुणिन : जो सभी गुणों के ज्ञानी
    54. हरिद्र : स्वर्ण के रंग वाला
    55. हेरम्ब : माँ का प्रिय पुत्र
    56. कपिल : पीले भूरे रंग वाला
    57. कवीश : कवियों के स्वामी
    58. कीर्त्ति : यश के स्वामी
    59. कृपाकर : कृपा करने वाले
    60. कृष्णपिंगाश : पीली भूरि आंख वाले
    61. क्षेमंकरी : माफी प्रदान करने वाला
    62. क्षिप्रा : आराधना के योग्य
    63. मनोमय : दिल जीतने वाले
    64. मृत्युंजय : मौत को हरने वाले
    65. मूढ़ाकरम : जिनमें खुशी का वास होता है
    66. मुक्तिदायी : शाश्वत आनंद के दाता
    67. नादप्रतिष्ठित : जिसे संगीत से प्यार हो
    68. नमस्थेतु : सभी बुराइयों और पापों पर विजय प्राप्त करने वाले
    69. नन्दन : भगवान शिव का बेटा
    70. सिद्धांथ : सफलता और उपलब्धियों की गुरु
    71. पीताम्बर : पीले वस्त्र धारण करने वाला
    72. प्रमोद : आनंद
    73. पुरुष : अद्भुत व्यक्तित्व
    74. रक्त : लाल रंग के शरीर वाला
    75. रुद्रप्रिय : भगवान शिव के चहीते
    76. सर्वदेवात्मन : सभी स्वर्गीय प्रसाद के स्वीकर्ता
    77. सर्वसिद्धांत : कौशल और बुद्धि के दाता
    78. सर्वात्मन : ब्रह्मांड की रक्षा करने वाला
    79. ओमकार : ओम के आकार वाला
    80. शशिवर्णम : जिसका रंग चंद्रमा को भाता हो
    81. शुभगुणकानन : जो सभी गुण के गुरु हैं
    82. श्वेता : जो सफेद रंग के रूप में शुद्ध है
    83. सिद्धिप्रिय : इच्छापूर्ति वाले
    84. स्कन्दपूर्वज : भगवान कार्तिकेय के भाई
    85. सुमुख : शुभ मुख वाले
    86. स्वरुप : सौंदर्य के प्रेमी
    87. तरुण : जिसकी कोई आयु न हो
    88. उद्दण्ड : शरारती
    89. उमापुत्र : पार्वती के बेटे
    90. वरगणपति : अवसरों के स्वामी
    91. वरप्रद : इच्छाओं और अवसरों के अनुदाता
    92. वरदविनायक : सफलता के स्वामी
    93. वीरगणपति : वीर प्रभु
    94. विद्यावारिधि : बुद्धि की देव
    95. विघ्नहर : बाधाओं को दूर करने वाले
    96. विघ्नहर्त्ता : बुद्धि की देव
    97. विघ्नविनाशन : बाधाओं का अंत करने वाले
    98. विघ्नराज : सभी बाधाओं के मालिक
    99. विघ्नराजेन्द्र : सभी बाधाओं के भगवान
    100. विघ्नविनाशाय : सभी बाधाओं का नाश करने वाला
    101. विघ्नेश्वर : सभी बाधाओं के हरने वाले भगवान
    102. विकट : अत्यंत विशाल
    103. विनायक : सब का भगवान
    104. विश्वमुख : ब्रह्मांड के गुरु
    105. विश्वराजा : संसार के स्वामी
    105. यज्ञकाय : सभी पवित्र और बलि को स्वीकार करने वाला
    106. यशस्कर : प्रसिद्धि और भाग्य के स्वामी
    107. यशस्विन : सबसे प्यारे और लोकप्रिय देव
    108. योगाधिप : ध्यान के प्रभु

    --------------------

    --------------------

    आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

    ...तो परेशान न होंअपना...

    'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

    अपनाइयेएक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

    क्योंकि,

    'जल ही जीवन है'

    'Change Your Mind - Change Your Life'

    जानने के लिए संपर्क करें

    9826809338 या 7470909338 पर

    ]]>
    Wed, 31 Aug 2022 03:10:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नाहर कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाकर दिया ईको फ्रैंडली गणेशोत्सव मनाने का संदेश, वे आज इन्हीं की करेंगे पूजा https://acntimes.com/Students-of-Nahar-Convent-School-made-eco-friendly-Ganpati-statues https://acntimes.com/Students-of-Nahar-Convent-School-made-eco-friendly-Ganpati-statues एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता आ रही है। इसका प्रभाव तीज-त्योहारों में साफ नजर आ रहा है। खासकर बच्चों में इसे लेकर काफी उत्साह है। गणेश चतुर्थी पर विराजित करने के लिए स्कूली बच्चे खुद मिट्टी की प्रतिमाएं बना रहे हैं।

    हर उत्सव को खुशी, शांति और समृद्धि व पर्यावरण के रंगों के साथ जोड़कर मनाना भारतीय परंपरा की रीत है। इसी रीत को आगे बढ़ाते हुए शहर के जैन कॉलोनी महलवाड़ा स्थित नाहर कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने गणपति भगवान की मूर्तियां मिट्टी से बनाईं। पर्यावरण के अनुकूल व सुंदर रंगों से सजी इन प्रतिमाओं के जरिए विद्यार्थियों ने ईको फ्रैंडली गणेश महोत्सव मनाने का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

    --------------------

    आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

    ...तो परेशान न होंअपना...

    'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

    अपनाइयेएक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

    क्योंकि,

    'जल ही जीवन है'

    'Change Your Mind - Change Your Life'

    जानने के लिए संपर्क करें

    9826809338 या 7470909338 पर

    ]]>
    Wed, 31 Aug 2022 01:58:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बेलामेंटे प्री&स्कूल में बच्चे बने राधा और कृष्ण, दही हांडी उतार कर मनाई जन्माष्टमी, फैंसी ड्रेस में किया नृत्य https://acntimes.com/Children-celebrated-Janmashtami-as-Radha-and-Krishna-at-Belamante-Pre-School https://acntimes.com/Children-celebrated-Janmashtami-as-Radha-and-Krishna-at-Belamante-Pre-School एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के बेलामेंटे प्री-स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर सबका मन मोहा। विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस एंव नृत्य प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दही हांडी उतारकर जय श्रीकृष्ण के उद्घोष भी किया।

    सैलाना ओवर ब्रिज के पास आमलिया भेरू रोड स्थित बेलामेंटे प्री-स्कूल संस्कारों की पाठशाला के रूप में उभरा है। यहां जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में एमडी विजय शर्मा उपस्थित रहे। शर्मा ने राधा और कृष्ण बने नन्हे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं कृष्ण जन्मोत्सव से जुड़ी जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि सदा सत्य की राह पर चलना चाहिए। कितना भी कठिन समय क्यों न आ जाए सत्य का मार्ग नही छोड़ना चाहिए। हमें श्री कृष्ण भगवान के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

    विद्यार्थियों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां

    छात्र-छात्राओं ने राधा कृष्ण के वेश में विभिन्न लीलाओं का मंचन किया। नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण की पोशाक पहनकर उत्साह के साथ स्कूल में पहुंचे। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण बनकर ‘राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा…’ जैसे भजनों पर सुंदर और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर मटकी फोड़ स्पर्धा का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।

    आयोजन नमें सेंटर हेड नवीना डोमिनीक, टीचर खुशी गिरी, हिना मंडलिक, पूर्वा शर्मा, रितिका श्रीवास्तव, सकीना टंकीवाला, दिव्यांशी चौहान, सकीना लकरावाला, रचना पंवार, रुचि अहिरवार, इशिता आदि उपस्थित रहीं।

    ]]>
    Fri, 19 Aug 2022 12:11:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    2023 के लिए मक्का शरीफ में तैयार हो रहे गिलाफ&ए&काबा में रतलाम की बेटियों ने लगाई बखिया, परिजन बोले& यह सौभाग्य की बात है https://acntimes.com/Ratlams-daughters-made-a-mark-in-Gilaf-e-Kaaba-being-prepared-for-2023 https://acntimes.com/Ratlams-daughters-made-a-mark-in-Gilaf-e-Kaaba-being-prepared-for-2023 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पवित्र स्थल मक्का में इन दिनों खाना ए काबा (गिलाफ-ए-काबा) तैयार किया जा रहा है। इस पवित्र गिलाफ में रतलाम की दो बेटियों को बखिया लगाने का सौभाग्य मिला। परिजन बोले- ये बेटियों और हमारे लिए किस्मत की बात है।

    समाजसेवी एवं टूर्स एंड ट्रैवल्स व्यवसायी इरशाद मंसूरी ने एसीएन टाइम्स को बताया गिलाफ-ए-काबा जिसे किस्वा भी कहते हैं, इन दिनों मक्का में तैयार किया जा रहा है। यह 2023 में चढ़ाया जाएगा। इसे वहां की सरकार द्वारा एक फैक्टरी में तैयार किया जाता है। खुशकिस्मती है कि निर्माण प्रक्रिया के दौरान पाक गिलाफ-ए-काबा में एक-एक बखिया रतलाम मोमिनपुरा क्षेत्र के निवासी नाज़िम अंसारी की बेटियों ज़ोया (7 साल) और फ़ातेमा (4 साल) ने भी लगाई। मंसूरी के अनुसार दोनों बेटियां हमारे बड़े भाई नादिर अंसारी की भतीजियां हैं। बखिया लगाने का यह सवाब और ज़र्ब का मौका अल्लाह ने इन बच्चियों को दिया जो उनके लिए और परिवार के लिए सौभाग्य की बात है।

    इरशान मंसूरी ने बताया हर साल बड़ी संख्या में रतलाम से श्रद्धालु हज और उमराह के लिए जाते हैं। जोया और फातेमा भी परिजन के साथ उमराह के लिए मक्का शरीफ पहुंची हैं। इसी दौरान वहां तैयार किए जा रहे गिलाफ-ए-काबा को स्पर्श करने का अवसर उन्हें मिला। बता दें कि मंसूरी की एजेंसी के माध्यम से रतलाम से 11 लोग वहां गए हैं। 29 अगस्त को वे भी जा रहे हैं। उनके साथ 60 अन्य सदस्य भी रहेंगे।

    जानिए, क्या है गिलाफ-ए-काबा

    इस्लाम धर्मावलंबियों के लिए काबा बहुत मायने रखता है। यह काले कपड़े जिसे गिलाफ-ए-काबा या किस्वा भी कहते हैं से ढका रहता है। यह हर साल बदला जाता है। इसका जिम्मा स्थानीय सरकार का है। गिलाफ-ए-काबा यहां स्थित किस्वा फैक्टरी में इटली से आयातित खास प्रकार के 670 किलोग्राम रेशम के धागों से तैयार होता है।

    इसमें 120 किलोग्राम से ज्यादा सोने और चांदी के धागों का इस्तेमाल होता है जिससे कुरआन की आयतों को शक्ल दी जाती है। करीब 658 वर्ग मीटर लंबे, 18.9 फीट ऊंचे तथा 11 फीट चौड़े गिलाफ-ए-काबा को बनाने में कपड़े के 47 टुकड़े लगते हैं। प्रत्येक कपड़े की लंबाई 14 मीटर और चौड़ाई 101 सेंटीमीटर होती है।

    किस्वा में आयतों के अलावा अल्लाह के नाम, किस्बा बनवाने वाले बादशाह के नाम भी उकेरे जाते हैं। यह काबा की चहारदीवारी के अलावा दरवाजे पर भी ढका होता है। दरवाजे वाले हिस्से की लंबाई 6 मीटर और चौड़ाई 3 मीटर होती है। इसे 240 से ज्यादा लोग पूरे सालभर में तैयार करते हैं। एक अनुमान के अनुसार इसे तैयार करने में तकरीबन 45 लाख डालर का खर्च आता है। उमराह और हज के दौरान धर्मावलंबी काबा-ए-गिलाफ का स्पर्श पाकर खुद को धन्य समझते हैं।

    ]]>
    Sun, 14 Aug 2022 02:47:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री जयन्तसेन धाम में सातवां ध्वजारोहण महोत्सव सम्पन्न, विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुए धार्मिक अनुष्ठान https://acntimes.com/Seventh-flag-hoisting-festival-completed-in-Sri-Jayantasen-Dham https://acntimes.com/Seventh-flag-hoisting-festival-completed-in-Sri-Jayantasen-Dham एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री जयन्तसेन धाम चेतन्य काश्यप जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के तत्वावधान में जयन्तसेन धाम पर काश्यप परिवार द्वारा निर्मित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं श्री राजेन्द्रसूरि गुरु मंदिर का सातवां ध्वजारोहण महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में प्रवीण बरबेटा मित्र मंडल ने श्रवण काश्यप एवं अमि काश्यप से संगीतमय पूजा विधि सम्पन्न करवाई। विधायक चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप एवं तेजकुंवरबाई काश्यप उपस्थित रहे।

    श्री मुनिसुवृत स्वामी जिनालय एवं श्री राजेन्द्रसूरि गुरु मंदिर की सप्तम वर्षगांठ पर हुए इस समारोह में साध्वी श्री प्रीति दर्शनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा ने निश्रा प्रदान की। सुबह मुनिसुव्रत स्वामी का पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर ट्रस्टी सुशील छाजेड़, राजकमल दुग्गड़, राजेन्द्र सुराना, हर्ष लुणावत, नरेन्द्र घोचा, नरेन्द्र छाजेड़, राजेन्द्र खाबिया, त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष राजेन्द्र लुणावत, नवयुवक परिषद् अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका, डॉ. मनोरमा चौधरी, शैलेन्द्र मानावत, भावना मानावत, अनुज छाजेड़, निर्मल लुनिया, अर्पित आंचलिया, रितेश वोरा, सिद्धार्थ जैन, प्रद्युम्न मजावदिया आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Sat, 13 Aug 2022 01:19:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कैदियों को राखी नहीं बांधने दी तो बहनों ने कर दिया हंगामा, हिन्दू संगठन ने भी जताया आक्रोश, विधायक काश्यप ने सीएम व गृहमंत्री से की बात तो मिल गई अनुमति https://acntimes.com/Sisters-created-ruckus-if-prisoners-were-not-allowed-to-tie-rakhi https://acntimes.com/Sisters-created-ruckus-if-prisoners-were-not-allowed-to-tie-rakhi एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हिंदुत्व की विचारधारा के लिए जानी जाने वाली प्रदेश सरकार रक्षाबंधन जैसे त्योहार को लेकर ही समय पर निर्णय नहीं ले सकी। नतीजतन रतलाम सहित प्रदेश की कई जेलों के कैदियों की कलाई पर बहनें राखी नहीं बांध पाईं। इससे नाराज बहनों और हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने पर रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने सीएम हाउस और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से बात की तब जाकर कैदियों को राखी बांधने की अनुमति जारी हो सकी।

    रक्षाबंधन पर्व के चलते गुरुवार को बड़ी संख्या में बहनें स्थानीय जिला जेल में निरुद्ध अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। जेल प्रशासन द्वारा जेल के अंदर बैठकर राखी नहीं बांधने दी। जेल अधिकारियों ने गृह विभाग से मिले निर्देशों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि टेलीफोन से कांफ्रेंस करवाकर उनकी लाई हुई राखी, मिठाई बंदी तक पहुंचाने का सिस्टम है। उन्होंने कहा कि बहनों और परिजन द्वारा लाई मिठाई, राखी व नारियल संबंधित बंदी तक पहुंचाया जा रहा है। उनसे मिलने आए लोगों से उनकी टेलीफोन से बात भी कराई जा रही है। 

    बहनों व हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    बहनें और बजरंग दल के रामबाबू शर्मा, जिला सह मंत्री गौरव शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने जेल परिसर में जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जेल के बाहर रोड पर चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि जेल में निरुद्ध बंदियों को बहनों के हाथों से ही राखी बंधवाई जाए। चक्काजाम और प्रदर्शन के कारण इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई जिससे लोग परेशान होते रहे।

    सीएम हाउस और गृह मंत्री से की बात

    विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया जेल में भाइयों की कलाई पर खुद बहनों को राखी नहीं बांधने देने का मामला जानकारी में आया। इस पर विधायक चेतन्य काश्यप ने भोपाल सीएम हाउस बात की एवं गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी अवगत कराया। गृह मंत्री ने इसे लेकर तत्काल आदेश निकाले जिसके चलते बहनें जेल परिसर में कैदी भाईयों को राखी बांध सकीं। वे शुक्रवार को भी जेल में राखी बांध सकेंगी। बता दें कि कोरोना के चलते दो साल से जेल में कैदियों को राखी बांधने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।

    ]]>
    Thu, 11 Aug 2022 23:39:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यह संस्कारों की पाठशाला है : बेलामेंटे&प्री स्कूल में मना रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर बांधी राखी, चंदन का तिलक लगाया https://acntimes.com/This-school-of-rites-Rakshabandhan-festival-celebrated-in-Belamente-Pre-School https://acntimes.com/This-school-of-rites-Rakshabandhan-festival-celebrated-in-Belamente-Pre-School एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के प्रसिद्ध बेलामेंटे-प्री स्कूल में रक्षाबंधन  पर्व मनाया गया। इस दौरान विद्यालय की नन्हीं छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उपहार में चॉकलेट दी। बहनों ने भाइयों के लिए मंगलकामना भी की। वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।

    बेलामेंटे-प्री स्कूल के सेंटर हेड नवीना डोमिनीक ने बताया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। आज की पीढ़ी के लिए जरूरी है कि उन्हें सभी त्योहारों के बारे में बताया जाए। इसी उद्देश्य के साथ स्कूल में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।

    स्कूल के डायरेक्टर विजय शर्मा भी बच्चों के साथ आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने रक्षाबंधन पर्व के महत्व औऱ परंपरा के बारे में रोचक तरीके से बताया।

     रंग-बिरंगी राखी और तिलक के लिए चंदन

    रक्षाबंधन पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। विद्यालय परिसर में सुबह से ही बहनें नवीन परिधान में थाल में रंग-बिरंगी राखियां, मिठाई और तिलक लगाने के लिए चंदन लेकर भाइयों की कलाई में राखी बांधने को उत्सुक थीं। पर्व मनाने के लिए बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में आए थे। स्कूल की ओऱ से बच्चों को चॉकलेट उपहार में दी गई।   

    बच्चों को त्योहार और संस्कार की जानकारी मिलना खुशी की बात- कोठारी

    स्कूल में पढ़ने वाली अन्वी कोठारी की अभिभावक अंजलि कोठारी ने बताया कि हमें खुशी है कि हमारी बेटी को अभी से स्कूल में इस तरह के पर्वों की जानकारी दी जा रही है। इससे बच्चों को अपने त्योहारों के बारे में जानकारी मिलती है और इस तरह के त्योहारों को लेकर जो स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं उनके बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है।

    ये रहे मौजूद

    आयोजन की तैयारी में स्कूल की टीचर्स पूर्वा शर्मा और खुशी गिरी की सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान टीचर्स रुचि अहिरवार, रचना पंवार, रीना कोठारी, वंशिका जैन, संजना तलेरा, दीपिका श्रीवास्तव, रुचिका काश्यप, शीतल मेम, गीतांजलि आदि मौजूद रहीं। उपस्थित थे।

    ]]>
    Sun, 07 Aug 2022 01:39:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चालीहा महोत्सव, चन्द्र दर्शन व बहिराणा साहेब की सेवा में उमड़े श्रद्धालु, 24 अगस्त तक जारी रहेगी धर्म आराधना https://acntimes.com/Devotees-gathered-in-the-service-of-Chaliha-Festival-Chandra-Darshan-and-Bahirana-Saheb https://acntimes.com/Devotees-gathered-in-the-service-of-Chaliha-Festival-Chandra-Darshan-and-Bahirana-Saheb एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सिन्धु सेना, श्रीलाल सांई समिति व श्री लाल सांई बहिराणा मंडली के तत्वाधान में श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में चालीसा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत  मंदिर में रोज धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। इस मौके पर चन्द्र दर्शन (चण्ड) के उपलक्ष में एक साथ 32 ज्योत साहेब बहिराणा बनाया गया। इसके चलते 40 दिन तक प्रतिदिन भजन-कीर्तिन, आरती, अरदास पल्व किया जाएगा।

    यह जानकारी सिंधु सेना के अध्यक्ष रमेश चोइथयानी ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन में चालीस दिन तक ज्योत बनाने का कार्य रोहित बदलानी एवं ज्योत विसर्जन रमेश हेमनानी, हेमंत गणेशवानी एवं भजन-कीर्तन विनोद छोतिया, दीपेश छोतिया, सुमित्रा आवतानी, नीता ईसरानी, ममता सोनी द्वारा किया जा रहा है। प्रसाद बनाने की सेवा विन्नी तजूजा, कांतालाल चंदानी व प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी नरेन्द्र मेघानी, महेश गिरधानी, मीरा दादीद, संजय नैनानी, हरीश पंजवानी संभाल रहे हैं। वहीं भगवान का आकर्षक शृंगार पुजारी मनोहर द्वारा किया गया है। रोज 8.30 बजे तक आरती की जाती है। संचालन और सुन्दर केवलरमानी व आरती अरदास अशोक हेमनानी, लक्ष्मणदास छबलानी द्वारा संपन्न कराई जा रही है। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण फेसबुक पर सौरभ मोदी ने संभल रखा है।

    भजन-कीर्तन हुए, आयोजन सफल बनाने की अपील की

    गत दिवस वंश मोतियानी व बालक संदाकवर ने राम जी की वेशभूषा धारण कर भजन-कीर्तन किए। आयोजन 24 अगस्त तक चेलगा। इस दौरान 15 अगस्त, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इन्हें सफल बनाने की अपील सिंधु सेना के संरक्षक आवतानी, अध्यक्ष रमेश चोयथयनी, रामलाल चंदानी, चन्द्रप्रकाश अवतानी, हासु कल्याणी, चन्द्रन मोतियानी, नरेन्द्र मेघानी आदि ने की।

    राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मानसी तीर्थानी का किया अभिनंदन

    सिंधी समाज की बेटी मानसी रमेश कुमार तीर्थानी को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया गया है। सिंधी समाज की बेटी मानसी रमेश कुमार तीर्थानी को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा देश के सर्वोच्च समाजसेवा (सोशल सर्विस) युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसे लेकर सिंधी समाज व सिंधु सेना श्रीलाल साईं चलिहा समिति, श्रीलाल साईं बहिराणा मंडली ने सम्मान कर प्रसस्ति-पत्र प्रदान किया। सिंधी समाज एवं रतलाम शहर का नाम रोशन करने पर मानसी के परिवार को समिति ने बधाई दी एवं शाल व श्रीफल से सम्मानित किया।

    बता दें कि- मानसी को भारत सरकार की ओर से युवा राजदूत के रूप में चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिला है। इससे पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, शिक्षा मंत्री किरेन रिजिजू से भी सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। मानसी ने 5 वर्ष पहले ग्राम कुराना (भोपाल के पास) को गोद लेकर उसमे सभी सरकारी योजनाओं का आम आदमी एवं ग्रामवासियों तक लाभ पहुंचाया था। इसके लिए उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया। समाज सेवा के साथ मानसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष राष्ट्रीय स्तर पर दो बार मध्य प्रदेश के लोक नृत्य की प्रस्तुति भी दी। आज तक मानसी कुल 70 अवॉर्ड एवं सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकी हैं।

    ]]>
    Sun, 31 Jul 2022 19:42:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गृहे गृहे गायत्री यज्ञ : शेरपुर में एक साथ 30 घरों में हुआ गायत्री यज्ञ, गायत्री परिवार की रतलाम शाखा ने संपन्न कराई प्रक्रिया https://acntimes.com/Grihe-Grihe-Gayatri-Yagya:-Gayatri-Yagya-was-performed-in-30-houses-simultaneously-in-Sherpur-1148 https://acntimes.com/Grihe-Grihe-Gayatri-Yagya:-Gayatri-Yagya-was-performed-in-30-houses-simultaneously-in-Sherpur-1148 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल विश्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा ने घर-घर गायत्री यज्ञ अभियान के अंतर्गत ग्राम शेरपुर में एक साथ 30 घरों में गायत्री यज्ञ किया। यज्ञ गायत्री परिवार की रतलाम, सैलाना एवं बांगरोद शाखा के परिजन ने संपन्न कराया।

    "गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान" के अंतर्गत एक साथ अनेक घरों में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्यों द्वारा एक साथ एक ही समय पर यज्ञ सम्पन्न कराए जाते हैं। इसके माध्यम से मौसम इत्यादि के व्यवधान तथा बड़ी लागत वाले आयोजनों से परे अनेकों यजमानों के साथ सहज सरल तरीके से यज्ञ आयोजन किए जाते हैं। यज्ञ कर्मकाण्ड में यजमान को देवदक्षिणा स्वरूप एक बुराई त्यागने तथा एक अच्छाई ग्रहण करने आग्रह किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक यजमान  परिवार से पौधारोपण करने का एवं दुर्व्यसनों से दूर रहने का संकल्प दिलवाया जाता है।

    उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पूरे भारत वर्ष में इस प्रकार का अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम शेरपुर में सम्पन्न हुए इस अनूठे आयोजन में गायत्री परिवार के पातीराम शर्मा, अर्जुनसिंह चौहान, एम. एम. साहू, लालाशंकर पाटीदार, दामोदर शर्मा, श्रवण भावसार, नरेंद्र पाठक, प्रदीप गुप्ता, आनंद दुबे, विजय सिंह चौहान, राधा शर्मा, ऋतु सैनी, डॉली साहू, कल्पना शाह सहित अन्य परिजनों ने यज्ञीय दायित्व का निर्वहन किया।

    इन्होंने की सहभागिता

    इस दौरान ग्राम शेरपुर के प्रेमशंकर, नाथूलाल, बालमुकुंद, राजेंद्र, मोहनलाल, गोपाल, पप्पूलाल, शंकरलाल, बद्रीलाल, भगीरथ इत्यादि सहित अन्य ग्रामवासियों ने आयोजन में सहभागिता दी। गायत्री शक्तिपीठ शंकरगढ़ द्वारा आयोजन में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

    ]]>
    Wed, 27 Jul 2022 00:23:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुरु श्री सौभाग्य तीर्थ पर लगा गुरुभक्तों का मेला, वक्ता बोले& राग, द्वेष से रहित करुणा और दया के सागर थे मालव केसरी https://acntimes.com/Guru-Shree-Saubhagya-Tirtha-organized-a-fair-of-devotees https://acntimes.com/Guru-Shree-Saubhagya-Tirtha-organized-a-fair-of-devotees मालव केसरी श्री सौभाग्यमल जी म.सा. का 38वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया, चल समारोह निकला, गुणानुवाद सभाका हुआ आयोजन
    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ में मालव केसरी पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमलजी म.सा. का 38वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर दिनभर गुरुभक्तों का तांता लगा रहा। सुबह नौलाईपुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल स्थानक से चल समारोह निकला, जो प्रमुख मार्गों से होकर श्री सौभाग्य तीर्थ पहुँचकर गुणानुनवाद सभा में परिवर्तित हुआ। सभा में वक्ताओं ने गुरुदेव का गुणानुवाद करते हुए उन्हें राग, द्वेष से रहित दया और करुणा का सागर बताया।
    इस वर्ष गुरुदेव की पुण्य तिथि और उनके महाप्रयाण की तारीख 19 वर्ष बाद एक साथ आई थी। इसलिए भक्तों में विशेष उत्साह रहा। प्रतिवर्षानुसार खाचरौद से नवयुवकों का जत्थे ने पैदल यात्री संघ के रूप में रतलाम पहुंचकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। इसके अलावा नागदा जंक्शन, राजगढ़, बदनावर और गुजरात के भक्त भी समाधि पर आए और पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
    चल समारोह मे ट्रस्ट मंडल के रमणलाल बोहरा, कन्हैयालाल गांधी, कुंदन चौरड़िया, आजाद मेहता, रंगलाल चौरड़िया, कांतिलाल मंडलेचा एवं महेंद्र एस. गादिया आदि शामिल हुए। चांदनी चौक में श्री सौभाग्य प्रकाश  बालक-बालिका मंडल द्वारा प्रभावना वितरीत की गई। चल समारोह की अगवानी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नीलेश मेहता एवं मंत्री राजेश बोरदिया ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागदा (धार) श्री संघ के अध्यक्ष कन्हैया लाल बाफना रहे।
    उपस्थित गुरूभक्तों को श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नमक मण्डी,उज्जैन के महासचिव,जैन कॉन्फ्रेंस संविधान संशोधन समिति के सदस्य एवम् राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वेय्यावच समिति जैन कांफ्रेंस नईदिल्ली के महेंद्रकुमार सेठिया और इंदौर से आए समाजसेवी सुभाष पावेचा ने प्रमुख वक्ता के रूप में संबोधित किया। आरंभ में ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गादिया ने स्वागत भाषण दिया। अतिथि परिचय रतलाम श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मूणत ने दिया। उन्होंने बताया कि इंदौर में पूज्य गुरुदेव का पुण्य स्मृति दिवस श्रमण संघीय पूज्य प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य में महावीर भवन में विशाल तेले तप आराधना के साथ मन रहा है। सैंकडों गुरुभक्तों ने तप आराधना की है। 

    सभा में संदीप चौरड़िया ने रतलाम में आयोजित हुए दीक्षा समारोह की जानकारी दी। इससे पूर्व  हेमंत वागडेचा, पारसमल छाजेड, राकेश चंडालिया, सुनील कुमार लोढ़ा आदि ने गुरु महिमा का गुणगान किया। चंदा मूणत प्राची बावेल, स्नेहलता धाकड़ एवं राजमल चौपडा ने स्तवन प्रस्तुत किया। इस मौके पर तहसीलदार रूपाली जैन और नवनिर्वाचित पार्षद हीना उत्सव मेहता का बहुमान किया गया। अतिथियों का स्वागत वी ए कटकानी, पारसमल वोरा, प्रवीण झामर, आजाद भरगट, जयंत बोहरा, वीरेंद्र गाँधी, वर्धमान पितलिया, मूलचंद चौपड़ा, समीरमल भरगट, मिलन मेहता, आतिष बोकड़िया, सुनील मूणत, अमृतलाल भरगट, विनोद मूणत, संतोश पितलिया, महिला मंडल, बहू मंडल ने किया। संचालन रखब चत्तर एवं सौरभ मूणत ने किया।
    इस अवसर पर श्री धर्मदास जैन मित्र मण्डल ट्रस्ट श्री सौभाग्य जैन साधना एवं जनकल्याण परिसर, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मण्डल, श्री सौभाग्य प्रकाश भक्त मण्डल, श्री सौभाग्य जैन महिला मण्डल, बालिका व बालक मण्डल के सदस्यगण और बडी संख्या गुरु भक्त उपस्थित रहे।
    ]]>
    Fri, 22 Jul 2022 18:40:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुरु श्री सौभाग्य तीर्थ पर शुक्रवार को मनेगा मालव केसरीजी का 38वां पुण्य स्मृति दिवस, 19 वर्ष बाद साथ आ रही पुण्य तिथि व तारीख https://acntimes.com/On-Friday-the-38th-Punya-Memorial-Day-of-Malav-Kesariji-will-be-celebrated-on-Guru-Shree-Saubhagya-Teerth https://acntimes.com/On-Friday-the-38th-Punya-Memorial-Day-of-Malav-Kesariji-will-be-celebrated-on-Guru-Shree-Saubhagya-Teerth एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मालव केसरी पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमलजी म.सा. का 38वां पुण्य स्मृति दिवस 22 जुलाई (शुक्रवार) को श्री सौभाग्य तीर्थ सागोद रोड पर जप, तप-त्याग के साथ मनाया जाएगा। गुरुदेव की पुण्य तिथि पर इस वर्ष 19 वर्ष बाद तिथि और तारीख एक साथ आने का योग बना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागदा (धार) श्रीसंघ के अध्यक्ष कन्हैया लाल भंडारी रहेंगे।

    पुण्य स्मरण दिवस पर इस वर्ष सुबह 8 बजे नोलाई पुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल स्थानक से चल समारोह निकाला जाएगा। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ समाधि पर पहुंचेगा। इसके बाद सौभाग्य तीर्थ में प्रात: 9.30 से 11.00 बजे तक जाप एवं गुणानुवाद सभा का आयोजन होगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न दूरदराज क्षेत्रों से गुरुदेव के भक्तजन सौभाग्य तीर्थ पर आएंगे। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नमक मण्डी उज्जैन के महासचिव, जैन कॉन्फ्रेंस संविधान संशोधन समिति के सदस्य एवम् राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेय्यावच समिति जैन कांफ्रेंस नईदिल्ली महेंद्रकुमार सेठिया और समाजसेवी सुभाष पावेचा (इन्दौर) प्रमुख वक्ता रहेंगे।

    प्रतिवर्षानुसार खाचरौद से नवयुवकों का जत्था पैदल यात्री संघ के रूप में रतलाम आकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा भक्ति का परिचय देगा। श्री धर्मदास जैन मित्र मण्डल ट्रस्ट श्री सौभाग्य जैन साधना एवं जनकल्याण परिसर, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मण्डल, श्री सौभाग्य प्रकाश भक्त मण्डल, श्री सौभाग्य जैन महिला मण्डल, बालिका व बालक मण्डल ने गुरु भक्तों  से अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित होकर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा भक्ति का परिचय देने का आह्वान किया है। पुण्य स्मृति दिवस इंदौर में विराजित श्रमण संघीय पूज्य प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य में महावीर भवन इंदौर में भव्य विशाल तेले तप आराधना के साथ संपन्न होगा

    ]]>
    Thu, 21 Jul 2022 23:23:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    साधुमार्गी जैन श्री संघ में 30 से 31 जुलाई तक होगा 25 रंगी सामायिक का आयोजन, 625 श्रावक&श्राविकाएं करेंगे 8125 सामायिक https://acntimes.com/25-Rangi-SAMAYIK-will-be-organized-in-Sadhumargi-Jain-Shree-Sangh-from-30-to-31-July https://acntimes.com/25-Rangi-SAMAYIK-will-be-organized-in-Sadhumargi-Jain-Shree-Sangh-from-30-to-31-July समता शीतल बाग में श्री सुमित मुनि की निश्रा में होगा धार्मिक अनुष्ठान

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम l साधुमार्गी जैन श्री संघ द्वारा 30 से 31 जुलाई तक 25 रंगी सामायिक का भव्य आयोजन किया जाएगा। शहर के समता शीतल बाग में होने वाले आयोजन में 625 श्रावक-श्राविकाएं कुल 8125 सामायिक करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य श्री 1008 रामलाल जी मसा के अज्ञानुवर्ती श्री सुमित मुनि जी मसा और सतियों की प्रेरणा से होगा।

    यह जानकारी समाजसेवी महेंद्र गादिया ने दी। उन्होंने बताया आयोजन 30 जुलाई को दोपहर 3 बजे शुरू होगा और 31 जुलाई को सुबह 11 बजे तक 25 रंगी सामायिक का आयोजन होगा। श्रावक-श्राविकाएं 25, 24, 23 सहित घटते क्रम में सामियक करेंगे। यानी कुल 625 श्रावक-श्राविकाओं के कुल 8125 सामायिक होंगे। प्रत्येक में 25 सामायिक होंगे। गादिया ने बताया इसके लिए अलग-अलग मोहल्लो में टीमें बनाई गईं हैं जो घर-घर सम्पर्क करेंगे। इसका शुभारंभ गुरुवार को हुआ। 

    ये रहे बैठक मौजूद

    शुभारंभ को लेकर हुई बैठक में अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, मंत्री दशरथ बाफना, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल कटारिया, बाबूलाल सेठिया, महेन्द्र गादिया, चन्दन पिरोदिया, कपूर कोठारी, उपाध्यक्ष विनोद मेहता, निर्मल लुनिया, कांतिलाल छाजेड़, कोषाध्यक्ष अतुल बाफना, सहमंत्री विकास छाजेड़ शुशील गोरेचा, राष्ट्रीय मंत्री कमल पिरोदिया, अशोक पिरोदिया, श्रेणिक मांडोत, राजेश सियार, ललित चौरड़िया, युवा संघ अध्यक्ष पंकज मूणत, मंत्री पवन गोरेचा, अजय घोटा, राकेश मोगरा, राहुल जैन, प्रीतेश गादिया, नीतेश कोठारी, सुनील पगारिया, कमल धम्मानी, महिला मंडल अध्यक्ष चंद्रकांता पिरोदिया, पुष्पा बरडिया, बहू मंडल से सोनू मूणत, प्रीति मूणत, संगीता कोठारी, बालक मंडल अध्यक्ष ऋषभ मूणत आदि मौजूद रहे। बैठक में महिला मंडल बहू मंडल और बालिका मंडल से जूली पिरोदिया, राधिका बाफना, लवीना धम्मानी, ईशिता मूणत, ईशिता चौपड़ा उपस्थित रहीं।

    ]]>
    Thu, 21 Jul 2022 19:12:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री नाकोड़ा तीर्थ की नवीन परियोजनाओं का उदघाटन 24 जुलाई को, समारोह 23 जुलाई को ही हो जाएगा शुरू https://acntimes.com/Inauguration-of-new-projects-of-Shri-Nakoda-Teerth-on-24th-July-the-ceremony-will-start-on-23rd-July-only https://acntimes.com/Inauguration-of-new-projects-of-Shri-Nakoda-Teerth-on-24th-July-the-ceremony-will-start-on-23rd-July-only चंपालाल छाजेड़

    एसीएन टाइम्स @ श्री नाकोड़ा तीर्थ । विश्व प्रसिद्ध श्री नाकोड़ा तीर्थ की विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन 24 जुलाई को नाकोड़ा तीर्थ की पावन भूमि पर होगा। उद्घाटन समारोह परम पूज्य आचार्यदेव श्रीमद रविशेखरसूरीश्वर जी मसा एवम परम पूज्य आचार्यदेव श्रीमद विजय ललित शेखर सूरीश्वर जी मसा आदि ठाना की पावन निश्रा में होगा। इस मौके पर देश के प्रतिष्ठित समाजसेवी अतिथि होंगे।

    तीर्थ के अध्यक्ष रमेश मुथा ने बताया श्री नाकोड़ तीर्थ पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ रियासत के मालानी क्षेत्र के बाड़मेर जिले की पचपदरा तहसील एवम बालोतरा के नजदीक स्थित होकर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ है। यहां विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन होना है जिनमें नवनिर्मित विभिन योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इनमें श्री काला भेरूजी मंदिर (जीर्णोद्वार), भक्तांबर पाठशाला, श्री नाकोड़ा रिद्धि-सिद्धि भोजनशाला, सुंदर श्री उपाश्रय, शताब्दी भवन धर्मशाला (नवीनीकरण) एवं श्री नाकोड़ा गौशाला शामिल है।

     ये होंगे समारोह के अथिथि

    तीर्थ उपाध्यक्ष गणपत चौधरी ने बताया उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रमोद भाया (मंत्री- राजस्थान सरकार), विशिष्ठ अतिथि मेवाराम जैन (विधायक बाड़मेर), सुधीर मेहता (टोरेंट पावर), कुमारपाल शाह, (जिन शासन रत्न), रमण मुथा (जीरावला तीर्थ), कल्पेश शाह (आनंद जी कल्याण जी पेढ़ी), सुखराज नाहर (नाहर ग्रुप), किशोर जैन (खजाना ज्वैलर्स), रामवेश लाल (आनद जी कल्याण जी पेढ़ी), श्रेयक सेठ (शंखेश्वर तीर्थ), प्रकाश संघवी (रत्नमणि), प्रदीप राठौड़ (सेलो ग्रुप), पृथ्वीराज कोठारी (रिद्धि-सिद्धि बुलियन), दिलीप सुराना (माइक्रो लैब) वी. जी. पारख सहित कई धार्मिक सामाजिक संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

    23 जुलाई को शुरू हो जाएगा महोत्सव, यह रहेगा शेड्यूल

    तीर्थ के ट्रस्टी रतनलाल वडेरा व छगनलाल बोथरा ने बताया उदघाटन कार्यक्रम 23 जुलाई को आरंभ हो जाएगा। इस दिन सुबह 5 बजे से अतिथियों का आगमन होगा। शाम 5.30 से 6.30 बजे तक चौविहार होगा, शाम की आरती 7.30 बजे तथा रात्रि भक्ति भावना 8.30 से 1.00 बजे तक होगी। अगले दिन 24 जुलाई को सुबह 6.00 से 8.00 बजे तक मंदिर दर्शन, सेवा, पूजा होगी। नवकारसी का समय सुबह 8.00 से 8.30 बजे तक का रहेगा। इसके बाद उदघाटन समारोह 9.00 बजे शुरू होगा और 11.00 बजे तक चलेगा। दोपहर 12.00 बजे स्वामी वात्सल्य होगा। उदघाटन समारोह की तैयारियां जोरों से की जा रही है एवम तीर्थ को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। उदघाटन समारोह में देश भर हजारों पार्श्व भेरू भक्तों के भाग लेने की संभावना है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

    किस आयोजन और परियोजना का कौन है लाभार्थी

    श्री काला भेरूजी मंदिर (जीर्णोद्वार) के लाभार्थी कमलादेवी जीतमल पारख चेरिटेबल ट्रस्ट पचपदरा अहमदाबाद, भक्तांबर पाठशाला के लाभार्थी सुमेरमल मूलचंद पोरवाल (अनादरा वाला) फुटरमल भगवानदास (मुंबई जालोर), रिद्धि-सिद्धि भोजनशाला के लाभार्थी गणपतराज लालचंद चौधरी परिवार (गढ़ सिवाना हाल अहमदाबाद) हैं। उपाश्रय के लाभार्थी पानीबाई मोहनलाल मुथा परिवार (मांडवला हाल चेन्नई) है। शताब्दी भवन (नवीनीकरण) के लाभार्थी गणपतराज लालचंद चौधरी परिवार (गढ़ सिवाना हाल अहमदाबाद), भोजनशाला कूपन काउंटर के लाभार्थी ट्रस्टी रतनलाल वडेरा के परिवार, मांगीलाल रतनलाल, रिखबदासजी वडेरा (ठेकेदार बाड़मेर), प्याऊ के लाभार्थी भेरूलाल मोहनलाल सोलंकी (मुंबई) हैं।

    इसी तरह शांतिभवन के लाभार्थी हंसराज चिंतामनदास कोटडिया (बाड़मेर), गजीबों के लाभार्थी अतुल मेहता, ज्ञानचंद डांगी (कोटा विजयनगर) हैं। ट्रस्टी हुलास बाफना व हीराचंद बागरेचा द्वारा गौशाला में चार शेड बनवाए गए इसके लाभार्थी अनिल कुमार अंबाचंद बुरड़ (सांचौर हाल मुंबई), नरेंद्र मगनलाल मेहता (मुंबई), राजुलदेवी गणपतराज चौधरी (अहमदाबाद), इंद्रकुमार महेंद्रकुमार, कंकू चोपड़ा (पचपदरा) हैं। हॉस्पिटल के लाभार्थी शांता बेन केशरीमल उतमचंद जैन (पालड़ी सुमेरपुर), पक्षियों के चबूतरा एवम समवसरण के लाभार्थी संघवी पानीदेवी मोहनलाल मुथा (चेन्नई) अहिंसा सर्कल के लाभार्थी पाबू देवी ओटमल गोराणी वैदमुथा (रेवतड़ा मुंबई), चारा गोदाम के लाभार्थी पंपुबेन घीसूलालजी, प्रदीप बदामिया राठौड़, सुखराज नाहर (मुंबई), गौशाला के लाभार्थी श्रीपाल सुखराज लोढ़ा (जोधपुर) हैं। कर्मचारी भवन के लाभार्थी महेंद्र संपतराज सिंघवी (दिल्ली), प्याऊ के लाभार्थी पानीबाई मोहनलाल सरेमल राठौड़ (मुंबई) हैं।

    इन्होंने की धर्मलाभ लेने की अपील

    तीर्थ के ट्रस्टी तेजराज गोल्लेछा, ज्ञानीराम मालू, प्रकाश वडेरा, गजेंद्र सकलेचा, जीतू चोपड़ा, कोषाध्यक्ष अशोक चोपड़ा, ट्रस्टी चंद्रशेखर छाजेड़, रमेश धारीवाल, चंद्रप्रकाश मेहता, कमलेश सकलेचा, कैलाश मेहता, अशोक चौहान, सुरेश के शाह, सुमेराराज बाफना, जावन्तराज मेहता, जतन कोठारी, आनंद हुंडिया, हंसराज कोटड़िया व मैनेजर जीतेश मेहता ने आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

    ]]>
    Thu, 21 Jul 2022 17:06:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुरु पूर्णिमा विशेष : शिष्य को निपुण बनाता है गुरु, दोनों का रिश्ता रक्त संबंधों से बढ़कर& प्रो. अज़हर हाशमी https://acntimes.com/Guru-Purnima-Guru-makes-a-disciple-skillful-the-relationship-between-the-two-is-more-than-blood-relations-Prof-azhar-hashmi https://acntimes.com/Guru-Purnima-Guru-makes-a-disciple-skillful-the-relationship-between-the-two-is-more-than-blood-relations-Prof-azhar-hashmi विद्यार्थी परिवार गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान किया प्रख्यात चिंतक प्रोफेसर अजहर हाशमी का अभिनंदन और लिया आशीर्वाद

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गुरु अपने शिष्य को संस्कार, विचार और व्यवहार की त्रिवेणी देता हैl गुरु शिष्य को नीति देता है, राति देता है, शैली देता है, शिल्प देता है और देश के प्रति समर्पण की भावना देता है। समाज और परिवार के प्रति आदर-सम्मान का भाव देता है और कर्त्तव्यों का बोध कराता है तथा निपुणता प्रदान करता हैl शिक्षक विद्यार्थी को शिक्षा देता है लेकिन गुरु ज्ञान, ध्यान और विज्ञान सिखाता हैl

    यह विचार प्रख्यात चिंतक और वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफ़ेसर अजहर हाशमी ने अपने निवास पर विद्यार्थी परिवार द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव में व्यक्त किएl उन्होंने कहा कि शिक्षक और गुरु में फर्क बताते हुए कहा कि शिक्षक शिष्य को शिक्षा देता है किंतु गुरु ज्ञान देता है, ध्यान भी देता है, विज्ञान देता, सिद्धि देता है और सामर्थ्य भी देता है। गुरु संस्कृति और प्रकृति को जोड़कर चलता है। शिक्षक संस्कृति से मिलाता है जबकि गुरु संस्कृति, प्रकृति के साथ ही परमात्मा से भी मिलाता है। संपत्ति परिवार के रिश्तों में फूट डालती है। वहीं गुरु का शिष्य के प्रति रिश्ता रक्त संबंधों से बढ़कर होता है।

    शिक्षक नदी के पानी की लहर तो गुरु पूर्ण नदी है

    शिक्षक नदी के पानी की लहर की तरह होता है जबकि गुरु पूर्ण नदी होता है, भरी हुई नदी होता है, मीठे जल की नदी होता है। गुरु से ज्ञान प्राप्त कर शिष्य अपने जीवन को संपूर्णता प्रदान कर सकता हैl  गुरु से ज्ञान प्राप्त कर शिष्य अमरता को प्राप्त कर सकत है। अपनी सांसारिक जीवन शैली को भी जी सकता है। एक समर्पित गुरु शिष्यों की पीढ़ियां तैयार करता है। प्रो. हाशमी ने गुरु व शिष्य के महत्व को प्रतिपादित करने के लिए सिकंदर और अरस्तु से जुड़ी एक कहानी भी सुनाई। इससे पूर्व विद्यार्थी परिवार ने शाल-श्रीफल से प्रोफेसर हाशमी का अभिनंदन कियाl

    ये रहे मौजूद

    विद्यार्थी परिवार अध्यक्ष एडवोकेट सतीश त्रिपाठी, डॉ. प्रवीणा दवेसर, डॉ. अनिला कंवर, व्याख्याता नंदिनी सक्सेना, पत्रकार तुषार कोठारी, कमल सिंह, भारत गुप्ता, वैदेही कोठारी, मनीषा गुप्ता, शलभ नागर, ओम प्रकाश नागर, प्रारब्ध त्रिपाठी आदि उपस्थित थेl

    ]]>
    Thu, 14 Jul 2022 08:44:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री बिल्‍केश्ववर महादेव मंदिर में हुई शिव परिवार की प्राण&प्रतिष्ठा, दो दिनी धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हुआ यज्ञ और भंडारे का आयोजन https://acntimes.com/consecration-of-shiva-family-in-shri-bilkeshwar-mahadev-temple https://acntimes.com/consecration-of-shiva-family-in-shri-bilkeshwar-mahadev-temple एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के अष्‍टविनायक रेसिडेंसी राजबाग स्‍थित श्री बिल्‍केशवर महादेव मंदिर में दो दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण-प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया।

    प्राण-प्रतिष्‍ठा महोत्सव के तहत शनिवार को महायज्ञ प्रारंभ हुआ था। इसेके साथ ही आचार्य पं. चेतन शर्मा, पं. शैलेंद्र जोशी, पं. मनमोहन शास्त्री, पं. संजय मिश्रा एवं पं. प्रवीण रावल द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्‍ड का पारायण किया गया। इसमें अष्‍टविनायक राजबाग कॉोलनी व आसपास के धर्मालुओं ने पुण्‍य लाभ लिया।

    रविवार को श्री शिव परिवार प्राण-प्रतिष्‍ठा महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। अनुष्ठान में शृंगेरी मठ कांचीपुरम् के स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती, अखंड ज्ञान आश्रम से स्वामी देवस्वरूप जी, स्वामी सुजान जी एवं वैदिक जागृति पीठ के ज्योतिषाचार्य पं. संजय शिवशंकर दवे जी के कर कमलों से श्री बिल्‍केश्‍वर महादेव मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्‍ठा संपन्‍न हुई। तत्‍पश्‍चात् के साथ ही भोजनप्रसादी (भण्‍डारा) का आयोजन किया गया।

    ]]>
    Mon, 20 Jun 2022 12:29:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मंगल मूर्ति कॉलोनी में माता नवदुर्गा एवं भगवान मंगलेश्वर महादेव की हवन&पूजन के साथ धूमधाम से हुई प्राण&प्रतिष्ठा, भंडारा भी हुआ https://acntimes.com/In-Mangal-Murti-Colony-the-worship-of-Mata-Navdurga-and-Lord-Mangaleshwar-Mahadev-was-done-with-great-pomp https://acntimes.com/In-Mangal-Murti-Colony-the-worship-of-Mata-Navdurga-and-Lord-Mangaleshwar-Mahadev-was-done-with-great-pomp एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के 80 फीट रोड क्षेत्र स्थित मंगलमूर्ति रेसिडेंसी में तीन दिवसीय भगवान भोलेनाथ एवं माता नवदुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन आचार्य प. सचिन उपाध्याय के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन के अंतिम दिन धूमधाम से माता नवदुर्गा और भगवान मंगलेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

    कॉलोनी के रहवासी, समाजसेवी एवं बैंक अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सोनी ने बताया भगवान महादेव की प्रेरणा से मंगलमूर्ति कॉलोनी में शिवलिंग एवं शिवपरिवार स्थापना की की गई। भव्य शिवलिंग प्रवीण मूर्तिकला केंद्र रतलाम द्वारा जयपुर से शिला लाकर बनाया गया। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत 10 जून को हुई थी जो 12 जून तक चली। इस दौरान कलश यात्रा, हवन-पूजन, प्रण-प्रतिष्ठा और भंड़ारे का आयोजन किया गया।

    अनुष्ठान में कॉलोनी के समस्त रहवासियों ने सहयोग दिया दिया। इनमें कॉलोनी के देवेंद्र मिश्रा, किशन सोनी, विजय कुमार सोनी (केंद्रीय विद्यालय), आनंद शर्मा, कैलाश पोरवाल, राकेश यादव, योगेश पाल, लक्ष्मण सिंह सोनगरा, प्रशांत पंड्या, राजेंद्र सिंह राठौड़, महेश गहलोत, हरदेश पांडेय, हितेश शाह, जे. सी. शर्मा, डॉ. जयेश सांकला, विष्णु देशमा, कमलकिशोर मालवीय, राजेश स्वर्णकार, मुकेश अरोड़ा, मौसमी अरोड़ा, चंद्रगोपाल मुकाती सहित सभी रहवासियों ने महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    ]]>
    Sun, 12 Jun 2022 18:03:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री जिनचंद्र सागर सूरीश्वर जी व हेमंचद्र सागर सूरीश्वर जी जुड़वां बहनों पलक व तनिष्का एवं बालक ईशान कोठारी को 26 मई को अंगीकार करवाएंगे संयम जीवन https://acntimes.com/Chanodia-familys-twin-sisters-Palak-and-Tanishka-and-child-Ishaan-Kothari-will-adopt-life-restraint-on-May-26 https://acntimes.com/Chanodia-familys-twin-sisters-Palak-and-Tanishka-and-child-Ishaan-Kothari-will-adopt-life-restraint-on-May-26 22 मई को वरघोड़े के रूप में होगा श्री चिंदचंद्र सागर सूरीश्वर जी और हेमंचद्र सागर सूरीश्वर जी मंगल प्रवेश 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धर्म नगरी रतलाम में लगातार धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में अयोध्यापुरम सुमेरु नवकार तीर्थ के प्रेरक आचार्य श्री जिनचन्द्र सागर सूरीश्वर जी और श्री हेमचन्द्र सागर सूरीश्वरजी महाराजा की पावन निश्रा में दिनाँक 26 मई दीक्षा महोत्सव आयोजित होगा। इस धार्मिक आयोजन में चाणोदिया परिवार की 2 जुड़वां बेटियाँ मुमुक्षु पलक एंव मुमुक्षु तनिष्का चानोदिया एंव बाल मुमुक्षु ईशान कोठारी संयम जीवन अंगीकार करेंगे।

    जुड़वा बहन पलक एंव तनिष्का के माता-पिता सन्तोष एवं शोभा चाणोदिया हैं जबकि बाल मुमुक्षु ईशान कोठारी के माता-पिता विशाल एंव पायल कोठारी है। चाणोदिया एवं कोठारी दंपती ने बताया दीक्षा कार्यक्रम 22 मई से प्रारम्भ हो जाएगा। 22 मई को संयमदाता गुरुदेव का मंगल प्रवेश वरघोड़े के रूप में सुबह 8.30 बजे शांति निकेतन स्कूल से करमचंद उपाश्रय की ओर होगा। 24 मई को दोपहर 3 बजे ‘संयम रंग में रंग दे चुनरिया…’, शाम 4 बजे रक्षा बंधन का आयोजन तथा 25 मई को सुबह 8.30 बजे शास्त्री नगर कॉर्नर से भव्य वर्षीदान वरघोड़ा निकलेगा। इसी दिन रात 8.00 बजे संसार पथ से वीर पथ की ओर (विदाई समारोह) जेएमडी परिसर में होगी। 26 मई को सुबह 6.00 बजे वीरपथ पर विजय का प्रस्थान दीक्षा विधान प्रारम्भ होगा।

    प्रवक्ता ने बताया सन्तोष एवं शोभा चाणोदिया की एक बड़ी बेटी व भतीजा भी 5 वर्ष पूर्व संयम जीवन अंगीकार कर चुके हैं। अभी तक उनकी भाँजी और बुआ सहित परिवार में लगभग 14 लोगों की भगवती दीक्षा हो चुकी है। परिजन ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से उपरोक्त दीक्षा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर दीक्षार्थी की अनुमोदना एंव प्रभु भक्ति का लाभ लेने का अनुरोध किया है।

    ]]>
    Fri, 20 May 2022 11:01:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सारी मोह&माया त्याग धर्मपथ पर चल दिए सकलेचा परिवार के तीन सदस्य, मुनि बोले& धर्मपथ पर अग्रसर होने से पहले सारी जिम्मेदारियां निभाना जरूरी, देखें वीडियो... https://acntimes.com/The-Saklecha-couple-and-their-daughter-left-all-attachment-and-went-on-the-path-of-Dharma https://acntimes.com/The-Saklecha-couple-and-their-daughter-left-all-attachment-and-went-on-the-path-of-Dharma मुमुक्षु रत्नवल्लभ, पत्नी वर्षा और बेटी केजल का निकला वरघोड़ा, 'गुरुदेव तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए...' और 'जैन धर्म न्यारा...' जैसे गीतों से गूंजा नगर
    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के राकेश-मन्नालाल सकलेचा परिवार के मुमुक्ष 48 वर्षीय वल्लभरत्न, पत्नी वर्षा और 17 वर्षीय पुत्री केजल शनिवार को सांसारिक मोह त्याग धर्मपथ पर चल पड़े। आत्मकल्याण भूमि (जेएमडी परिसर) में आयोजित आत्म कल्याण उत्सव में मुनि श्री कल्याणरत्नविजयजी महाराज के सान्निध्य में दीक्षाविधि का शुभारंभ हुआ। दीक्षाविधि के पश्चात तीनों दीक्षार्थी मुनि श्री कल्याणरत्नविजयजी महाराज आदि ठाणा के साथ अहमदाबाद के लिए सागोद रोड, शिवगढ़, रावटी और कुशलगढ़ होते हुए विहार करेंगे।

    धर्मपथ पर चलने से पहले सकलेचा दंपती और उनकी पुत्री ने सारी सांसारिक मोह-माया को त्याग दिया। उनके संकल्प और त्याग की अनुमोदना और उनके बहुमान के लिए परिवार जन ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में समाजजन उमड़ पड़े। धर्म के पथ पर अग्रसर होने के इस आत्म कल्याण महोत्सव को लेकर सकलेचा परिवार में महीनों से तैयारी चल रही थी। दीक्षा के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना होने से एक दिन पूर्व शुक्रवार को दीक्षार्थियों का ऐतिहारिक वर्षीदान वरघोड़ा निकाला गया जिसमें तीनों दीक्षार्थी ऊंट बघ्घी पर वार होकर शहर में घूमे और सांसारिक वस्तुओं और रुपए-पैसे लुटाए।

    'गुरुदेव तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए...' और 'जैन धर्म न्यारा...' जैसे गीतों से गूंजा नगर

    शहर के घासबाजार क्षेत्र निवासी दीक्षार्थी सकलेचा दंपती व उनकी पुत्री वरघोड़े में शामिल बैंड पर 'गुरुदेव तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए...' और 'जैन धर्म न्यारा...' जैसे गीतों की स्वर लहरियां गूंज रही थी। वरघोड़े में आगे-आगे मुनिराज श्री कल्याणरत्नविजयजी महाराज आदि ठाणा चल रहे थे। जैन संतों और श्रद्धालुजन के साथ दीक्षार्थी दंपती व उनकी पुत्री ऊंट बग्घी पर सवार थे। चल समारोह जैन श्रद्धालुओं ने बहुमान भी किया। वरघोड़ा घास बाजार, माणकचौक, डालूमोदी चौराहा, नाहरपुरा, धानमंडी, तोपखाना होते हुए चांदनीचौक से लक्कड़पीठा मार्ग होते हुए सागौद रोड स्थित आत्मकल्याणक भूमि जेएमडी परिसर पहुंचा।

    धर्मपथ पर पारिवारिज जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद आगे बढ़ें- मुनि श्री कल्याणरत्न विजयजी

    आत्मकल्याणक भूमि मुनि श्री कल्याणरत्नविजयजी महाराज ने आशीर्वचन प्रदान किए। उन्होंने कहा- जीवन में जो काम दवा नहीं करती वह काम सिर्फ आपके विचार कर देते हैं। मानव जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को अंतरात्मा से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए सांसारिक जीवन की जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। जीवन में यह मोड़ कई बदलाव लाता है। मोक्ष के रास्ते पर चलना ही जीवन का सही अर्थ है। मैं मुनिश्री ने कहा मैं ऐसा नहीं कहता कि आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को छोडक़र सांसारिक मोह त्यागें। पहले पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निवर्हन करें और उसके बाद आपको लगे कि आपने अपने सभी कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाया है और अब आपके पास अन्य किसी प्रकार की जवाबदेही नहीं है, इसके बाद ही आप आत्मकल्याण के लिए अंतर्मन से विचार करें।
    दीक्षार्थियों का वीडियो- राकेश पोरवाल (फोटो जर्नलिस्ट)
    ]]>
    Sat, 07 May 2022 08:25:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सात दिवसीय 31वां श्री सांई बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 1 मई से, 4 को निकलेगी पालकी यात्रा, 7 मई को होगा विशाल भंडारा https://acntimes.com/Seven-day-31st-Shri-Sai-Baba-Pran-Pratishtha-Mahotsav-from-May-1-huge-Bhandara-will-be-held-on-May-7 https://acntimes.com/Seven-day-31st-Shri-Sai-Baba-Pran-Pratishtha-Mahotsav-from-May-1-huge-Bhandara-will-be-held-on-May-7 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री सांई बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर एक सप्ताह तक विभिन्न आयोजन होंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 7 मई को विशाल सांभी भंडारा होगा। केरल का 21 सदस्यीय सांस्कृतिक दल और हनुमान विशेष आकर्षण होगा। आयोजन समिति ने इस बार मेला आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है।

    यह जानकारी श्री सांई सेवा सिमित ट्रस्ट शास्त्री नगर रतलाम डॉ. प्रदीप बी. कोठारी ने सांई मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। इस दौरान उनके साथ अनिल शर्मा, संदीप कोलम्बेकर, विक्की जैन और प्रकाश मालपानी भी मौजूद थे। डॉ. कोठारी ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत 1 मई को होगी जो 7 मई को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया श्री सांई बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का यह 31वां वर्ष है।

    महोत्सव के दौरान ये होंगे आयोजन

    • 1 से 3 मई तक : श्री सांई महाभिषेक प्रातः 7-30 से 9 बजे तक शिर्डी के पुजारी अनीलजी कलोरे द्वारा किया जाएगा।
    • 1 मई को रात 8 बजे से हर्ष लायत एवं मंडली इंदौर द्वारा श्री सांई भजन संध्या में प्रस्तुति दी जाएगी।
    • 2 मई को रात  8 बजे से अमर आकाश एवं मंडली की भजन संध्या होगी।
    • 3 मई को रात 8 बजे से  अनिरुध्द मुरारी एवं मंडली द्वारा भजन पेश किए जाएंगे।
    • 4 मई को सांय 6 से रात 11 बजे तक भव्य साई पालकी यात्रा निकाली जाएगी।
    • 5 मई को प्रातः10 से 11 बजे तक श्री सत्यनारायण महापूजा होगी।
    • 5 मई सुबह 11 से सांय 6.30 बजे तक श्री सांई सच्चरित्र परायण होगा।
    • 5 मई को ही रात 8 बजे से श्री सांई भजन संध्या होगी।
    • 7 मई को श्री सांईबाबा प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनेगा। इसमें काकड़ आरती प्रातः 5 बजे, मंगल स्नान एवं महाभिषेक प्रातः 10 बजे, भोग आरती प्रातः 10.30 बजे|
    • 7 मई को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक विशाल सांई भंडारा होगा।
    ]]>
    Sat, 30 Apr 2022 18:28:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भगवान धन, सत्ता, वैभव से कभी नहीं रीझता, केवल तुम्हारा मन चाहिए, सत्ता के मोह को छोड़ अच्छे कर्म करो & पं. श्री प्रदीप मिश्रा https://acntimes.com/God-never-bothers-with-wealth-power-splendor-only-your-mind-is-needed-leave-the-attachment-of-power-and-do-good-deeds-Pt-Shri-Pradeep-Mishra https://acntimes.com/God-never-bothers-with-wealth-power-splendor-only-your-mind-is-needed-leave-the-attachment-of-power-and-do-good-deeds-Pt-Shri-Pradeep-Mishra सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय होंगे कथा में शामिल

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भगवान को केवल तुम्हारा मन चाहिए, भगवान धन, सत्ता, वैभव से कभी नहीं रीझता। कुर्सी, सत्ता, धन, दौलत और सारी डिग्री, सब यहीं धरी रह जाएगी। सत्ता के मोह को छोड़ अच्छे कर्म करो। कुर्सी, सत्ता का सदुपयोग वहीं है, जहां धर्म व संस्कार है।

    उक्त बात अंतराष्ट्रीय कथा वाचक श्री पंडित मिश्रा ने कही। रतलाम के हरथली फंटा कनेरी रोड पर अरविंद पाटीदार की स्मृति में चल रही वैशाखी शिवमहापुराण के दूसरे दिन की कथा का शुभारंभ मुख्य आयोजनकर्ता कल्याणी रविन्द्र पाटीदार परिवार ने व्यास पीठ व शिवमहापुराण की पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान विशेष रूप से ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना उपस्थित रहे तथा उन्होंने पं. श्री प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया।

    पं. श्री मिश्रा ने घर के अंदर व मंदिर में अपने भगवान, देवता के पास समय बिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कहीं भी जाए या शाम को घर लौटे तो पहले भगवान के पास जरूर बैठे और कृतज्ञता व्यक्त करें कि दिनभर आपकी कृपा से अच्छा निकला। जनम, मरण एवं परण सभी भगवान के हाथ में है। मनुष्य की देह बहुत मुश्किल से मिलती है। आज जो जीवन हमें मिला है उसे व्यर्थ ना गवाएं। छोटे-छोटे बच्चों को संस्कारित कर राष्ट्रहित की सोच के साथ अपने सनातनी धर्म की ओर अग्रसर करें।

    ध्यान रखें, झूठ कहा बोलना है...

    पं. श्री मिश्रा ने कहा कि शिवमहापुराण में लिखा है कि झूठ बोलो लेकिन कहा बोलना है वहां दमदारी से बोलो। गौ माता की रक्षा के लिए, अपने देश व राष्ट्र उत्थान के लिए झूठ बोलो, न कि अपने माता-पिता से, शिष्य गुरु से, भक्त भगवान से। उन्हें जो बात है सत्य बता दो। क्योंकि मां ने तुम्हे 9 माह कोख में रखा है, पिता ने दिन-रात एक कर तुम्हे पढ़ाया लिखाया है, इसलिए उनसे किसी भी स्थिति में झूठ नहीं बोलना चाहिए।

    मंदिर हम बनाते रहेंगे

    पं. श्री मिश्रा ने कहा कि त्रेता युग में भी भगवान श्री राम की सेना जब जय श्री राम के नाम का उद्घोष करती थी तब राक्षस चिढ़ते थे। त्रेता युग मे जब यह हाल है, तो आज तो फिर कलयुग है। इस दौरान पं. श्री मिश्रा ने राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने मंदिर को तोड़ने की घटना को लेकर कहा कि जिन्हें मंदिर तोड़ना है, वह तोड़ते रहे, हम बनाते रहेंगे। पं. श्री मिश्रा ने कहा कि मंदिर तोड़ने वाले समझ लें कि हजारों लोगों के हृदय में जो शिव बैठे है, उनके मंदिर को कैसे तोड़ोगे। शिव भक्ति का स्मरण करो, अनुमोदन करो, जिंदगी तर जाएगी।

    यह भी कहा

    • घर परिवार में बैठे तो शिव पुराण का मंथन करें। निश्चित रूप से भगवान शिव के प्रति घर एवं परिवार में आपकी आस्था ज्यादा जागृत होगी।
    • नहाना और स्नान की व्याख्या करते हुए आपने कहा कि बाथरूम में साबुन लगाकर नहाना होता है लेकिन बिना मुंह धोए भगवान के दर्शन करना ही सबसे बड़ा स्नान है।
    • घर में आपकी बहू आपको कितना ही ताने मारे, गालियां दे, समय पर भोजन न दे, दुर्व्यवहार करें कोई बात नहीं लेकिन आप अपनी बहू की 4 महिलाओं में तारीफ करना शुरू कर दें। एक माह में बहू की सोच अपनी सास के प्रति बदल जाएगी।
    • पत्नी कभी भी अपने पति से और पति अपनी पत्नी से झूठ न बोले।
    • भगवान भोले को चढ़ने वाला बिल्वपत्र को नदी तालाब में विसर्जन के बजाए सूखा ले और उसका पाउडर बना ले, इसके सेवन से रोग दूर रहेंगे। रतलाम के सभी मंदिरों में पूजा करने वाले ब्राह्मणजन से भी यह आव्हान किया।
    • तुलसी के पौधे की सूखी जड़ को घिस ले, उसका जो लेप बनेगा, उसे जिस व्यक्ति को निमोनिया व स्वांस की बीमारी है, वे अपने कंठ पर लगा ले, उससे आराम मिलेगा।

    रविवार को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी अभिषेक तिवारी व एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) से सौजन्य भेंट की। फोटो- राकेश पोरवाल।

    कथा में ये रहे मौजूद

    कथा में मुख्य रूप से आयोजन समिति के कन्हैयालाल मौर्य, अनिल झालानी, अशोक पोरवाल, जनक नागल, सतीश राठौर, निमिष व्यास, राजकुमार धबाई, शांतिलाल गोयल 'शांतनु', प्रकाश कुमावत, सुभाष कुमावत, नारायण पाटीदार, शिवनारायण पाटीदार, जगदीश पहलवान, राजेश चौहान, मोनिका शर्मा, मंगला देवड़ा, कांता राठौर, काजल टांक आदि मौजूद रहे। कथा के तीसरे दिन 25 अप्रैल को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रतलाम आएंगे।

    ]]>
    Sun, 24 Apr 2022 20:01:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिव महापुराण कथा : शिवकृपा आती है तो जीवन में कोई न कोई सुख अवश्य प्राप्त होता है& पं. श्री प्रदीप मिश्रा https://acntimes.com/If-Shivas-grace-comes-then-one-must-get-some-happiness-in-life-Pt-Shri-Pradeep-Mishra https://acntimes.com/If-Shivas-grace-comes-then-one-must-get-some-happiness-in-life-Pt-Shri-Pradeep-Mishra वैशाखी श्री शिव महापुराण कथा में पहले ही दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब

    एसीएन टाइम्स @  रतलाम । शिवकृपा आती है तब हमें जीवन का कोई न कोई सुख प्राप्त होता है। शिव की कृपा उदारता आप और हम पर हुई है। वैशाखी माह में वैष्णवी शिवमहापुराण सुनने बैठे हैं। रतलामवासियों को काफी इंतजार था। आज ऐसी खुशी है कि सबके घर में दीपावली आ गई। पहले ही दिन तीन टेंट भी छोटे पड़ गए हैं।

    उक्त विचार शिव साधक पं. श्री प्रदीप मिश्रा ने यहां आयोजित वैशाखी श्री शिव महापुराण कथा में पहले दिन शनिवार को कही। आपने कहा कि- सत्संग की कमाई कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। सत्संग की पूंजी कभी समाप्त नहीं होगी। अपने जीवन को आनंद से जियो न कि किसी की बुराई करके। कोई कितनी भी गालियां दे, मुंह पर कपड़ा रख चुपचाप निकल जाएं। गालियां देने वाले को कर्म फल मिलेगा।

    शिव मंदिर जाओ बुरी संगत खत्म हो जाएगी

    पंडित श्री मिश्रा ने कहा कि कथा में आओ तो अपनी राजसत्ता, धन, वैभव, ऐश्वर्य एवं विलासिता छोड़कर आएं और चित्त लगाकर शिव पुराण श्रवण करें। इससे निश्चित रूप से उनसे भगवान शिव विशेष प्रसन्न होंगे। यदि कोई भी व्यक्ति बुरी संगत शराब, वेश्यावृत्ति या नशाखोरी के गलत मार्ग की ओर अग्रसर हो और आपको उसकी बुरी संगति की थोड़ी भी भनक लग जाए तो उसे शिव मंदिर ले जाओ और उसे भगवान शिव पर एक लोटा जल चढ़ाने की प्रेरणा दें। निश्चित रूप से एक माह के भीतर बुरी संगत में पड़ा व्यक्ति सही पथ पर अग्रसर होकर सदकार्यों में जुट जाएगा।

    वैशाख में एक गिलास पानी पिलाने का पुण्य गंगा में 1000 डुबकी लगाने के बराबर

    किसी न किसी रूप में समर्पण का भाव होना चाहिए। शिव को सिर्फ आपका निर्मल मन चाहिए। वैभव, संपत्ति उसको कोई मतलब नहीं। शिवजी के पास एक लोटा जल लेकर जा रहे हो तो दिल भी साथ लेकर जाओ। वैशाख माह में किसी को एक गिलास पानी पिलाने का मौका मिले तो समझना गंगा में 1000 डुबकी लगाने का पुण्य रोज कमा रहे हो आप। दुख आएगा अटक जाओगे, सुख आएगा भटक जाओगे। पंडित श्री मिश्रा के ‘ऐ मेरे भोले नाथ…’, ‘दिल तुझको दिया…’ भजन पर पूरा पंडाल झूम उठा। पंडित श्री मिश्रा ने कथा के दौरान चौबीसा ब्राह्मण समाज और दामोदर दर्जी समाज द्वारा बाहर से कथा सुनने आने वाले भक्तों के लिए समाज की धर्मशाला ओर भोजन की व्यवस्था करने पर सराहना की।

     ‘हर हर महादेव' के उद्घोष के साथ हुई कथा की शुरुआत

    इससे पहले स्वागताध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को हुई। पहले ही दिन शिव महापुराण कथा सुनने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। व्यासपीठ पर पं. श्री प्रदीप मिश्रा ने सबसे पहले भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। मुख्य आयोजक कल्याणी रविन्द्र पाटीदार सिर पर श्री शिव महापुराण कथा की पोथी रखकर आए और व्यास पीठ पर रखकर पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया। शिव महापुराण कथा की शुरुआत पंडित श्री मिश्रा ने ‘हर हर महादेव, घर घर महादेव, जन-जन महादेव’ के उद्घोष से की।

    शिव की भक्ति और शक्ति द्वारा भारत का बढ़ाया मान- चेतन्य काश्यप

    विधायक काश्यप ने कहा कि पंडित श्री प्रदीप मिश्रा ने पिछले कई वर्षों से शिव की भक्ति, शिव की शक्ति और शिव के द्वारा भारत का मस्तक कैसे उच्च स्तर पर स्थापित हो, इस दिशा में कार्य कर देश का नाम विश्व में ऊंचा किया है। पंडित श्री मिश्रा ने शिव की पूजा कैसे हो, उसका बोध कराया है। आज शिव कण-कण में हैं। शिव में ही सृष्टि है। आपने सीहोर से देश-विदेश में मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। काश्यप ने मुख्य आयोजनकर्ता कल्याणी पाटीदार को रतलाम की बेटी बताते हुए उन्हें व रतलाम की जनता को कथा आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

    108 जोड़ों ने शुरू किया रूद्राभिषेक

    श्री शिव महापुराण कथा से पूर्व आयोजन स्थल पर शनिवार सुबह रूद्राभिषेक का आयोजन भी शुरू हुआ। इसमें 108 जोड़ों ने भाग लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया। कथा के दौरान प्रतिदिन 108 जोड़ों द्वारा रूद्राभिषेक किया जाएगा।

    ये रहे उपस्थित

    इस दौरान मुख्य आयोजनकर्ता कल्याणी रविन्द्र पाटीदार, आयोजन समिति के कन्हैयालाल मौर्य, सतीश राठौर, अनिल झालानी, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, मनोहर पोरवाल, राजकुमार गुर्जर, शांतिलाल गोयल ‘शांतनु’, प्रकाश कुमावत, सुभाष कुमावत, नारायण पाटीदार, शिवनारायण पाटीदार, जगदीश पहलवान, राजेश चौहान, मोहन मुरलीवाला सहित हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

    पंडित मिश्रा रतलाम में शिव मंदिर पर चढ़ाएंगे जल

    पंडित श्री मिश्रा ने कहा कि 29 अप्रैल को वैशाखी शिवरात्रि आ रही है। रतलामवासी उस दिन किसी भी एक शिव मंदिर जाकर जल चढ़ाएं। यह आपके और आपके परिवार की सुख-समृद्धि, धन-वैभव एवं मनोकामना पूर्ण करेगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं उस दिन रतलाम के एक शिवमंदिर में जाकर जल चढ़ाएंगे। कथा की समाप्ति पर ईशर और गौरा जी का रूप धारण करे कलाकार भी मंच पर आए जिनकी पूजा-अर्चना के बाद आरती के साथ प्रथम दिन की कथा का समापन हुआ।

    आज कथा में यह स्मरण कराएंगे

    शिवमहापुराण के दूसरे दिन रविवार को पंडित श्री मिश्रा जिसकी नेत्र ज्योति व श्रवण शक्ति कम है, उनके लिए कथा में स्मरण कराकर उपाय बताएंगे। कथा के पहले ही दिन उन्हें काफी पत्र भी मिले। कथा के दौरान पंडित मिश्रा द्वारा बताए गए उपायों से लाभ भी भक्तों ने बताए। कल प्रातः 9:00 से 11:00 बजे तक 108 शिवलिंग का पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:00 से 4:00 तक पं. प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण का वाचन करेंगे।

    ]]>
    Sun, 24 Apr 2022 00:52:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वैष्णोदेवी के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं को लेकर आज रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों का होगा सम्मान https://acntimes.com/Train-will-leave-from-Ratlam-for-Vaishnodevi-today-for-Chief-Ministers-pilgrimage https://acntimes.com/Train-will-leave-from-Ratlam-for-Vaishnodevi-today-for-Chief-Ministers-pilgrimage एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 23 अप्रैल को वैष्णोदेवी तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस तीर्थ पर ले जाने वाली स्पेश ट्रेन रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना होगी। भाजपा द्वारा तीर्थ यात्रा पर जा रहे रतलाम जिले के सभी 364 यात्रियों को दोपहर 3 बजे समारोह पूर्वक सम्मान कर विदाई दी जाएगी। समारोह में शहर विधायक चेतन्य काश्यप सहित अन्य  जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।

    कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत तथा संयोजक हेमंत राहोरी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत देश में वर्ष 2005 में पहली बार मध्यप्रदेश से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा की गई थी। इस योजना में जिले से अब तक 72 यात्राएं निकल चुकी हैं। शनिवार को 73वीं यात्रा वैष्णोदेवी तीर्थ के लिए जाएगी। इस योजना में अब तक 8 लाख से अधिक तीर्थ यात्री लाभान्वित हुए हैं। कोरोना काल के बाद तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्राओं का आयोजन पुनः आरंभ किया जा रहा है, जिससे इस योजना का लाभ कई तीर्थ यात्री ले सकेंगे।

    ]]>
    Sat, 23 Apr 2022 11:09:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आप सीहोर वाले पंडित जी (श्री प्रदीप मिश्रा) की कथा सुनने जा रहे हैं तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें ताकि कोई परेशानी न हो  https://acntimes.com/Pt-Shri-Pradeep-Mishra-reached-Ratlam-Shiv-Mahapuran-story-from-today https://acntimes.com/Pt-Shri-Pradeep-Mishra-reached-Ratlam-Shiv-Mahapuran-story-from-today पं. श्री प्रदीप मिश्रा पहुंचे रतलाम, आज से बहेगी धर्म की गंगा, शहर विधायक काश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगी शिव महापुराण कथा की शुरुआत

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के सीहोर वाले प्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य गुरुदेव श्री प्रदीप मिश्रा शुक्रवार को रतलाम पहुंच गए। वे यहां कनेरी रोड पर हरथली फंटे पर बनाए गए पंडाल पर 23 से 29 अप्रैल तक वैशाखी शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। कथा का शुभारंभ शहर विधायक चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगा। कथा रोज दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगी। कथा के दौरान रोज सुबह 9 से 11 बजे तक 108 जोड़ों द्वारा रुद्राभिषेक भी किया जाएगा।

    शहर में पहली बार परम पूज्य गुरुदेव पं. श्री प्रदीप मिश्रा की सात दिनी कथा को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। मुख्य आयोजनकर्ता कल्याणी-रविन्द्र पाटीदार हैं। शहर के सनातन संगठन के सहयोग से होने वाली शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं के रुकने और भोजन की कोई व्यवस्था नहीं है। । इसके अलावा श्रद्धालुओं को ठहरने, भोजन, रात्रि विश्राम आदि की व्यवस्था स्वयं ही करना होगी। कथा पंडाल या आयोजन समिति की ओर से इसकी कोई व्यवस्था नहीं रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से आयोजन समिति द्वारा कथा पंडाल व आसपास 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।

    श्रद्धालुओं को कथा सुनने में दिक्कत न हो इसके लिए 8 एलईडी टीवी भी लगाई गई हैं। पांच स्थानो पर पुलिस सहायता केंद्र बनाए गए हैं। अग्निशमन यंत्र और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में सुविधा घर और पीने के पानी की जगह-जगह व्यवस्था की गई है। वाहन सुरक्षित रहें इसके लिए पार्किंग शुल्क देना होगा। चिकित्सा व स्वास्थ्य के लिए 16 स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम और एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। कथा में किसी भी प्रकार के कीमती आभूषण पहनकर नहीं आएं।

    नहीं रहेगी पास की व्यवस्था, कचरा फैलाना वर्जित

    मेला ग्राउंड पर सभी प्रकार की दुकानें उपलब्ध रहेंगी जहा से श्रद्धालु अपनी जरूरत की चीजें खरीद सकते हैं। कथा में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार के पास की व्यवस्था नही होगी। यानी जो पहले आएगा वह स्थान की उपलब्धता के हिसाब से बैठता जाएगा। सिर्फ विशेष अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, मुख्य यजमान, रुद्राभिषेक के यजमानों तथा समिति सदस्य परिवारों के लिए ही स्थान आरक्षित रहेगा। सेवाधारकों को भी परिचय पत्र सिर्फ सेवा कार्यों के लिए ही जारी किए गए हैं न कि कथा पंडाल में बैठने के लिए। पंडाल में कहीं कचरा फैलाना सर्वथा वर्जित है। खाने-पीने की वस्तु का सेवन कर उसके रैपर या अन्य कचरा आदि अपनी थैली में रखें और कथा स्थल के बाहर उपलब्ध डस्टबिन में ही डालें।

    इन्होंने की आयोजन को सफल बनाने की अपील

    आयोजन समिति में कल्याणी पाटीदार, निमिष व्यास, अशोक पोरवाल, कन्हैयालाल मौर्य, मनोहर पोरवाल, अनिल झालानी, राजेश पाटीदार, प्रकाश कुमावत, जनक नागल, जगदीश पहलवान, सतीश राठौड़, राजकुमार धबाई, जितेंद्र परमार, नरेन्द्रसिंह चौहान, मनोज सेन, शांतिलाल गोयल (शांतनु), कैलाश झालानी, जीवन सिंह, मनीष पारीटादर, नाथूलाल पाटीदार, प्रेमनारायण, गोविंद काकानी, सुभाष कुमावत, मंगला देवड़ा, सोना शर्मा, श्री गढ़कैलाश सेवा समिति आदि ने श्रद्धालुओं से धर्म लाभ लेने की अपील की है। 

    बाहर से आने वाले श्रद्धालु ऐसे पहुंचे कथा स्थल

    • बाजना की तरफ से आने वाले बाजना बस स्टैंड से शंकरगढ़ त्रिवेणी मेला ग्राउंड होते हुए कथा स्थल कनेरी रोड पहुंच सकेंगे।
    • जावरा-मंदसौर-नीमच रोड से आने वाले श्रद्धालु सेजावता से बंजली बायपास मेडिकल कॉलेज, राम मंदिर से कस्तूरबा नगर, डोंगरा नगर, उत्कृष्ट स्कूल, बाजना बस स्टैंड से त्रिवेणी मेला ग्राउंड होते हुए कथा स्थल पहुंच सकेंगे।
    • इंदौर-उज्जैन-धार से आने वाले लोग सालाखेड़ी पुलिस चौकी से करमदी गांव, जैन मंदिर से मथुरी गांव होते हुए कथा स्थल पहुंचेंगे।
    • आलीराजपुर, झाबुआ, पेटलावद की ओर से आने वाले रानीसिंग से कनेरी होते हुए कथा स्थल पहुंच सकेंगे।
    • बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से आने वाले श्रद्धालुओं को चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट, गढ़ कैलाश महादेव मंदिर होते हुए कथा स्थल पहुंचना होगा।

    कथा समाप्ति के बाद ऐसी रहेगी एकांकी मार्ग व्यवस्था

    कथा समाप्ति उपरांत कनेरी रोड, त्रिवेणी, मोतीनगर, कल्याण नगर मार्ग वन-वे रहेगा। अर्थात त्रिवेणी की ओर से कथा स्थल की ओर सभी वाहनों का प्रवेश  प्रतिबंधित रहेगे। वाहन चमारिया नाका से करमदी, मथुरी होते हुए कनेरी जा सकेंगे। कनेरी रोड, त्रिवेणी, मोतीनगर, अमृत सागर तालाब रोड वन-वे रहेगा।

    यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था

    कनेरी विंध्यवासिनी पार्किंग : ग्राम लालगुवाड़ी - रानीसिंग, झाबुआ - आलीराजपुर,धार - राजगढ़ एवं गुजरात तरफ से आने वाले टू-व्हीलर एवं मध्यम फोर-व्हीलर वाहनो की पार्किंग विंध्यवासिंनी कॉलोनी कनेरी के पास की जाएगी।

    मथुरी पार्किंग  : इन्दौर, उज्जैन, धार, नीमच मन्दसौर तरफ से आने वाले टू-व्हीलर एवं मध्यम फोर-व्हीलर वाहनों की पार्किंग करमदी स्थित जैन मंदिर से होकर मथुरी वाहन पार्किंग में की जा सकेगी।

    कनेरी व त्रिवेणी पार्किंग : रतलाम शहर, सैलाना, जावरा, बाजना, रावटी, राजस्थान राज्य की ओर से आने वाले टू-व्हीलर एवं मध्यम फोर-व्हीलर वाहनों की पार्किंग त्रिवेणी मेला ग्राउन्ड एवं कनेरी पुलिस लाइन के सामने बनाए गए वाहन पार्किंग स्थल पर की जाएगी।

    हरथली पार्किंग : ग्राम हरथली से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग कथा स्थल के पीछे ही हरथली में बनाया गया है।

    ]]>
    Sat, 23 Apr 2022 09:00:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    वैशाखी शिवरात्रि शिव महापुराण 23 से 29 अप्रैल तक रतलाम में, पं. प्रदीप मिश्रा करेंगे वाचन, देंगे आत्मकल्याण का संदेश https://acntimes.com/Vaishakhi-Shivratri-Shiv-Mahapuran-from-23-to-29-April-in-Ratlam-Pt-Pradeep-Mishra-will-narrate-the-story https://acntimes.com/Vaishakhi-Shivratri-Shiv-Mahapuran-from-23-to-29-April-in-Ratlam-Pt-Pradeep-Mishra-will-narrate-the-story एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रख्यात भागवत भूषण, अंतरराष्ट्रीय श्री शिव पुराण कथा वाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से 23 से 29 अप्रैल तक रतलाम की धरा पर श्री वैशाखी शिवरात्रि शिव महापुराण का आयोजन होगा। पं. मिश्रा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक शिवपुराण का वाचन करेंगे। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 9 से 11 तक 108 रुद्राभिषेक भी होगा।

    कथा आयोजक कल्याणी पाटीदार एवं रविंद्र पाटीदार ने बताया कि छोटे भाई अरविंद पाटीदार का निधन 2018 मे हो गया था। उनकी स्मृति में परिवार द्वारा 31 जनवरी 2021 को सीहोर जाकर गुरुजी से रतलाम में कथा वाचन का निवेदन किया थाl इस पर पं. मिश्रा ने 23 से 29 अप्रैल 22 तक रतलाम में कथा करने का समय दिया गया था। आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी होने को हैं। आयोजक कल्याणी एवं रविन्द्र पाटीदार ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ कथा स्थल की तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होंने संबंधित को 21 अप्रैल तक समस्त तैयारियां पूर्ण  करने के लिए कहा।

    कीमती आभूषण पहनकर न आएं, रहने और भोजन की व्यवस्था भी कर लें

    पाटीदार दंपती ने रतलामवासियों से निवेदन किया है कि कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लें। उन्होंने मातृ शक्ति से निवेदन है कि वे अपने सोने-चांदी एवं अन्य कीमती आभूषण पहनकर कथा स्थल पर ना आएं। छोटे बच्चों का विशेष रूप से साथ रखने का ध्यान रखें। कथा स्थल पर भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था नहीं हैl अतः भक्तजन अपने स्तर पर ही व्यवस्था कर लें।

    इन्होंने लिया कथा स्थल की तैयारियों का जायजा

    कथा निरीक्षण स्थल का जायजा लेने के दौरान पाटीदार दंपती के अलावा आयोजन समिति के अनिल झालानी, कैलाश झालानी, सतीश राठौड़, राजकुमार घभाई, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, जनक नागल; जितेंद्र परमार; नरेंद्रसिंह चौहान; हितेश कामरेड; रविंद्र चौहान; मनोज सेन; शांतिलाल गोयल, सुभाष कुमावत, मंगला देवड़ा, सोनू शर्मा, प्रकाश कुमावत सहित अन्य उपस्थित थे l

    ]]>
    Thu, 21 Apr 2022 09:03:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भगवान महावीर स्वामी का 2621वां जन्म कल्याणक महोत्सव 14 अप्रैल को, चल समारोह निकलेगा और प्रवचन भी होंगे https://acntimes.com/2621th-birth-Kalyanak-festival-of-Lord-Mahavir-on-14th-April https://acntimes.com/2621th-birth-Kalyanak-festival-of-Lord-Mahavir-on-14th-April सकल जैन श्रीसंघ के बैनर तले जैन स्कूल पर होगा भव्य आयोजन, महावीर जैन युवा संघ निकालेगा चल समारोह

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भगवान महावीर स्वामी का 2621वां जन्मकल्याणक महोत्सव 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर महावीर जैन युवा संघ चल समारोह निकालेगा। इसके बाद जैन स्कूल सागोद रोड पर धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। यहां साधु-संत भक्तों को आशीर्वचन देंगे।

    महोत्सव को सफल बनाने और तैयारियों की समीक्षा को लेकर सकल जैन श्रीसंघ की समता अतिथि भवन पर बैठक हुई। इसमें सकल जैन श्रीसंघ की ओर से पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा समाजसेवी महेन्द्र गादिया ने प्रस्तुत की। उन्होंने विगत12 वर्षों से हो रही व्यवस्था के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इसमें जैन स्कूल सागोद रोड पर होने वाले प्रवचन, स्नेह मिलन व गौतम प्रसादी की रूपरेखा सभी संघों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों के समक्ष साझा की गई। इस मौके पर बताया गया कि 14 अप्रैल को महावीर जैन युवा संघ द्वारा चल समारोह निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर कार्य का विभाजन ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयन्त बोहरा, महेन्द्र चानोदिया, शुशील छाजेड़, ओम अग्रवाल और अभय पोरवाल ने किया।

    इन सभी ने किया संबोधित

    आराध्ना भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक लुनिया, गुजराती उपाश्रय अध्यक्ष अभय लुनिया, धर्मदास जैन मित्र मंडल अध्यक्ष अशोक चतुर, वर्धमान स्थानकवासी संघ से गुणवंत मालवी, साधुमार्गी संघ अध्यक्ष कपूर कोठारी, खतरगच्छ अध्यक्ष मनसुख चोपड़ा, त्रिस्तुतिक संघ से अध्यक्ष राजेन्द्र लुनावत, अशोक कटारिया, तेरापंथ महासभा से सिद्धार्थ गाँधी, हुक्मगच्छ शान्त क्रान्त श्रीसंघ के विजेन्द्र गादिया,  सुधर्म संघ से श्रेणिक चाणोदिया, सौभाग्य जैन मंडल से संदीप चौरड़िय़ा, सज्जन मिल से अमित कोठारी, हिम्मत गेलड़ा, प्रकाश नांदेचा, दिगम्बर समाज से मांगीलाल जैन, अजय बाकीवाल, जैन शोशल ग्रुप (मेन, ग्रेटर, सेन्ट्रल, रतनपुरी, क्लासिक, यूथ, मैत्री, शाइन, संस्कार, संगिनी उमंग, संगिनी ग्रेटर) की ओर से संतोष चाणोदिया, श्वेतांबर सोशल ग्रुप से हेमन्त कोठारी,  श्वेतांबर सोशल ग्रुप मेन व दिगम्बर सोशल ग्रुप गोल्ड से अर्पण गंगवाल, महावीर जैन युवा संघ से झमक भरगट, विनोद मूणत, अरिहंत ग्रुप से अरुण चोरडिया, मिलन मेहता ने संबोधित किया। आभार प्रकाश मूणत ने माना।

    धर्मसभा में इनके होंगे प्रवचन

    चल समारोह जैन स्कूल पर धर्मसभा में तब्दील होगा। यहां सकल जैन श्रीसंघ के बेनर तले प्रवचन होंगे। प्रवचन परम पूज्य गक्षाधिपति पूज्य आचार्य श्रीमद् विजय रामचन्द्र सूरीश्वर जी के सुशिष्य आचार्य श्रीमद विजय तपोरत्न सूरीश्वर जी के शिष्य मुनि श्री कल्याण रत्न विजय जी महाराज आदि शिष्य एवं अगमोधारक सागरानन्द सूरीश्वर सम्प्रदाय की साध्वी अमितगुणा श्रीजी की सुशिष्या साध्वी अमिपूर्णा श्रीजी व अमीदर्शा श्रीजी मसा के प्रवचन होंगे।

    इन्होंने किया समारोह को सफल बनाने का आह्वान

    संघ के संरक्षक हिम्मत कोठारी, चेतन्य काश्यप, संघ संचालक ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, महेन्द्र गादिया, जयन्त बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, शुशील छाजेड़, ओम अग्रवाल, अभय पोरवाल व श्रीसंघों ने आराध्ना भवन ट्रस्ट, गुजराती उपाश्रय, धर्मदास जैन मित्र मंडल, वर्धमान स्थानकवासी साधुमार्गी जैन संघ, खतरगच्छ श्रीसंघ, संघ तेरापंथ महासभा हुक्मगच्छशान्त सुधर्म संघ समरथ सेवा, सौभाग्य जैन मंडल, सज्जन मिल संघ, दिगम्बर जैन संघ, स्टेशन श्रीसंघ ने श्रद्धालुओं से समारोह में शामिल होने का आह्वान किया है।

    ]]>
    Tue, 12 Apr 2022 23:04:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यह किस संत ने पीएम मोदी को बताया पुण्य का प्रत्यक्ष उदाहरण, जिनकी यात्रा में चूक पर मुस्लिम देशों को दी थी अंजाम भुगतने की धमकी https://acntimes.com/Which-saint-told-PM-Modi-a-direct-example-of-virtue-whose-lapse-in-travel-had-threatened-Muslim-countries-with-consequences https://acntimes.com/Which-saint-told-PM-Modi-a-direct-example-of-virtue-whose-lapse-in-travel-had-threatened-Muslim-countries-with-consequences एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आध्यात्म स्वकेन्द्रित होता है। व्यक्ति को अपने आप में लीन करें, वही आध्यात्म है। इसका बाहर से कोई संबंध नहीं होता, केवल अंदर का होता है। पद, पैसा और प्रतिष्ठा, पुण्य से मिलते हैं। पुण्य कभी स्थायी नहीं होता, इसलिए उससे मिलने वाली रिद्धि का कभी गौरव नहीं करना चाहिए। साधु जीवन में भी गौरव के क्षण आते हैं, लेकिन संयम पथ पर चलने वाले के लिए भी गौरव रहित होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

    यह बात मालव केसरी पूज्य गुरुदेव सौभाग्यमल जी मसा के सुशिष्य श्रमण संघीय प्रवर्तक पंडित रत्न पूज्य श्री प्रकाश मुनिजी मसा निर्भय ने कही। नौलाईपुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल स्थानक में व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा कि पुण्य बढ़ता है, तो सबकुछ बढ़ता है। इसका जीवंत उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इजराइल ने उनकी यात्रा के समय मुस्लिम देशों को सुरक्षा में चूक होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी, तो दुश्मन देशों को भी मोदीजी की सुरक्षा में लगना पड़ा था।

    इसी प्रकार पुण्य खत्म होता है, तो सबकुछ खत्म हो जाता है। इसका उदाहरण शाहजंहा है, जिन्होंने औरंगजेब ने कारागार में डाल दिया था और उन्हें रोटी देने वाले को भी दंडित करने की घोषणा कर दी थी। प्रवर्तकश्री ने कहा कि संयम पथ पर चलने वाले को सोचना चाहिए कि उसे जो रिद्धि मिल रही है, वह पुण्योदय के कारण मिली है। इस पर गौरव का भाव कभी नहीं रहना चाहिए।

    ये रहे धर्मसभा में मौजूद

    धर्मसभा में सेवाभावी पूज्य श्री दर्शन मुनिजी मसा, पूज्या महासती श्री रमणीककुंवरजी रंजन, श्री चंदनबालाजी मसा श्री नूतनप्रभाजी, श्री वंदना जी, श्री कल्पना जी, श्री चंदना जी, श्री चेतना जी, श्री महिमाजी,श्री लाभोदया जी आदि उपस्थित रहे। संचालन सौरभ मूणत ने किया। प्रभावना सम्पतबाई-रतीचंद पुंगलिया परिवार ने वितरित की। अतिथियों के आतिथ्य सत्कार का लाभ श्री सौभाग्य अणु प्रकाश दीक्षा महोत्सव समिति द्वारा लिया गया।

    दो दिनों में 111 किमी का उग्रविहार कर किया मंगल प्रवेश

    आगामी 6 अप्रैल को रतलाम में होने वाले मुमुक्षु शांतिलाल गांधी व ज्योति चैहान के दीक्षा महोत्सव के लिए अभिग्रह धारी श्री राजेश मुनिजी मसा दो दिनों में 111 किलोमीटर का उग्र विहार कर रतलाम पहुंचे। बुधवार को नजरबाग बैंक कालोनी स्थित अमृतलाल मूणत के निवास से उनका एवं सेवाभावी श्री राजेंद्र मुनिजी मसा का नगर में मंगल प्रवेश हुआ, जो नोलाईपुरा स्थानक पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। धर्मसभा में मुनिश्री ने अपने अभिग्रह पर प्रकाश डाला। श्री सौभाग्य अणु प्रकाश दीक्षा महोत्सव समिति के संयोजक संदीप चैरड़िया एवं रखब चत्तर नेे बताया कि दीक्षा महोत्सव में शामिल होने के लिए महासती धर्मलताजी मसा भी उग्र विहार कर सरवन पधार गई है। मंगलवार को महासती रमणीक कुंवरजी दमू मसा आदि ठाणा रतलाम पधार चुके हैं।

    दीक्षार्थी परिवार को बहुमान किया

    श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मसा निर्भय की निश्रा में बुधवार को दीक्षार्थी परिवार वल्लभ सकलेचा, वर्षा सकलेचा एवं केंजल सकलेचा का बहुमान किया गया। श्री सौभाग्य प्रकाश जैन नवयुवक मंडल ने अध्यक्ष निलेश मेहता एंव मंत्री राजेश बोरदिया के नेतृत्व में शाल ओढ़ाकर एवं अभिनंदन-पत्र भेंटकर दीक्षार्थी भाई का अभिनंदन किया। महिला मंडल एवं बहु मंडल द्वारा दीक्षार्थी बहनों का सम्मान किया गया। दीक्षार्थी वल्लभ सकलेचा ने आत्म कल्याण के लिए संयम मार्ग पर चलने का आव्हान किया। उन्होंने बताया कि उनकी दीक्षा 7 मई को रतलाम में ही संपन्न होगी।

    ]]>
    Wed, 30 Mar 2022 22:29:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म बुद्धि का नहीं, श्रद्धा का विषय, धर्म के लिए हृदय रूपी पात्र का निर्मल होना आवश्यक है& प्रवर्तक प्रकाश मुनि जी https://acntimes.com/Religion-is-not-a-matter-of-intellect-it-is-a-matter-of-reverence-for-religion-it-is-necessary-to-purify-the-vessel-of-the-heart-Prakash-Muni https://acntimes.com/Religion-is-not-a-matter-of-intellect-it-is-a-matter-of-reverence-for-religion-it-is-necessary-to-purify-the-vessel-of-the-heart-Prakash-Muni मालव केसरी गौभाग्यमलजी के पुण्य स्मृति दिवस पर लगा गुरुभक्तों का तांता, गुणानुवाद सभा में प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी ने समझाया धर्म का मर्म

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धर्म के लिए पात्रता होना जरूरी है। पात्रता के अभाव में धर्म टिकता नहीं है। दूध लेने के लिए पात्र साफ नहीं हो, तो दूध फट जाता है। उसी प्रकार धर्म के लिए हृदय रूपी पात्र निर्मल होना आवश्यक है। क्योंकि धर्म बुद्धि का नहीं अपितु श्रद्धा का विषय है। बुद्धि अच्छा भी कराती है और बुरा भी कराती है। इसलिए उसके सुमति और कुमति दोनों रूपों में जाना जाता है। धर्म के साथ श्रद्धा से जुड़ोगे तो हृदय में दया का भाव रहेगा। तर्क और दिमाग के साथ धर्म करना मिथ्यात्म है। केवल अच्छे कपड़े पहन लेने से कोई गुणवान नहीं होता और फटे कपड़े पहनने कोई भाग्यहीन नहीं हो जाता है। इसलिए धर्म के लिए तर्कों पर नहीं जाएं, हृदय के भाव जागृत कर अपने जीवन को सफल बनाएं।

    उक्त विचार धर्मसभा में मालव केसरी गुरुदेव श्री सौभाग्यमल जी मसा के सुशिष्य प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मसा ने धर्म के मर्म को समझाते हुए व्यक्त किए। प्रवर्तक श्री मालव केसरी गुरुदेव की के मासिक पुण्य स्मृति दिवस पर आयोजित गुणानुवाद सभा को संबोधित कर रहे थे। आयोजन सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य जनसाधना एवं कल्याण परिसर में जप-तप के साथ हुआ। इस मौके पर रतलाम सहित मुंबई, इंदौर, उज्जैन, कानवन-नागदा, बदनावर, खाचरौद आदि स्थानों के गुरुभक्तों ने मालव केसरी की समाधि पर पहुंचकर श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मसा निर्भय की निश्रा में गुणानुवाद किया। समाधि परिसर में जाप के बाद धर्मसभा का आयोजन हुआ।

    धर्मानुराियों ने लिए तपस्या के प्रत्याख्यान

    प्रवर्तकश्री की प्रेरणा से कई धर्मानुरागियों ने तपस्या के प्रत्याख्यान लिए। आरंभ में महासती श्री चंदनबालाजी ने मालव केसरीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान सेवाभावी पूज्य श्री दर्शन मुनिजी मसा, पूज्या महासती श्री कल्पना जी, श्री चंदना जी, श्री चेतना जी, श्री महिमाजी,,श्री लाभोदया जी, श्री रमणीक कुँवरजी उपस्थित रहीं।

    श्री आनंदऋषिजी एवं श्री उमेशमुनिजी का पुण्य स्मृति दिवस 28 मार्च को

    संचालन रखब चत्तर ने किया। उन्होंने बताया 28 मार्च को आचार्य प्रवर श्री आनंदऋषिजी मसा एवं श्री उमेशमुनिजी मसा का पुण्य स्मृति दिवस मनेगा। 27 मार्च से प्रवर्तकश्री के व्याख्यान प्रतिदिन सुबह 9 बजे नौलाईपुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल स्थानक में होंगे। अंत में गौतम प्रसादी आयोजित की गई।

    दीक्षा महोत्सव 6 अप्रैल को रतलाम में, वरघोड़ा 28 मार्च को इंदौर में निकलेगा

    धर्मसभा में श्री सौभाग्य अणु प्रकाश दीक्षा महोत्सव समिति के संयोजक संदीप चैरड़िया ने 6 अप्रैल को होने वाले दीक्षा महोत्सव की तैयारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रवर्तकश्री के मुखारविंद से मुमुक्षु शांतिलाल गांधी व ज्योति चैहान रतलाम में भगवती दीक्षा ग्रहण करेंगे। शनिवार को मुमुक्षु भाई एवं बहन का खाचरौद में वरघोड़ा निकला। 28 मार्च को इंदौर में वरघोड़ा निकाला जाएगा। दीक्षा महोत्सव में कई साधु एवं साध्वीगण का आगमन होगा। अभिग्रहधारी श्री राजेशमुनिजी मसा इंदौर से उग्र विहारकर रतलाम आ रहे हैं। महासती रमणीक कुंवरजी दमू मसा उग्र विहार कर धराड़ तक पहुंच गई हैं। इसी प्रकार श्री धर्मलताजी मसा भी उग्र विहार कर बड़नगर से रतलाम आ रही हैं।

    ]]>
    Sun, 27 Mar 2022 10:08:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महाशिवरात्रि पर शामिल हों ‘शिव की बारात’ में और करें ‘आशुतोष (शिव) की वंदना, रतलाम के गायकों की प्रस्तुतियां आप भी देखें वीडियो और हो जाएं शिवमय https://acntimes.com/Mahashivratri-Special-Join-Shiv-Ki-Baaraat-and-do-Ashutoshs-Shiva-veneration-splendid-performances-by-young-singers-of-Ratlam https://acntimes.com/Mahashivratri-Special-Join-Shiv-Ki-Baaraat-and-do-Ashutoshs-Shiva-veneration-splendid-performances-by-young-singers-of-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इस महाशिवरात्रि के पावन मौके पर रतलाम के युवा कलाकारों ने भोले की आराधना की खास प्रस्तुतियां दी हैं। एक प्रस्तुति में आशुतोष (शिव) की वंदना है तो दूसरी में भोले की बारात में शामिल होकर झूमने का आनंद है।

    महाशिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए रतलाम के मल्टी टैलेंटेड युवा गीतकार-संगीतकार और कहानीकार हरीश दर्शन शर्मा ने खास गीत लिखा है। ‘ओ गोरी की सखियां देखो शिव की बारात आई...’ गीत का म्यूजिक भी खुद हरीश ने ही दिया है। 2.03 मिनट की इस प्रस्तुति के लिए हरीश को आइडिया रोहतक निवासी पं. संदीप पाठक से चर्चा क दौरान आया। पाठक के अनुसार फिल्म पुष्पा के गीत ओ बोलेगा या ओ ओ बोलेगा... की धुन तो काफी ज़बरदस्त है लेकिन उसके बोल अश्लील हैं। अगले ही पल हरीश को कुछ सूझा और एक भक्तिगीत लिखने बैठ गए। चूंकि शिवरात्रि नजदीक थी और धुन भी उनके स्वभाव से मेल खाती थी इसलिए भोले पर ही गीत बना डाला और जो मां गौरी और भोले बाबा के विवाह प्रसंग पर आधारित है। यह गीत हरीश के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है।

    अब बात करते हैं दूसरी प्रस्तुति की। यह भी रतलाम के ही कलाकारों ने तैयार किया है। महाशिवरात्रि के पर्व ध्यान में रखते हुए ‘शिव-वंदना – आशुतोष’ का रिक्रेएशन गरिमा रिकॉर्डिंग स्टूडियो रतलाम में किया गया है। म्यूजिक अरेंजमेंट संगीतकार मुख्तार एहसान का है जबकि स्वर यामिनी सोनी और भावेश चौहान ने दिया है। पार्श्व में करिश्मा जैन, रुद्राणी तांदेल, आकाश राठौर व नरेंद्र पांचाल ने दिया। 5.49 मिनट का यह गीत इसी रविवार को गरिमा रिकॉर्डिंग स्टूडियो रतलाम के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बता दें कि, इसमें स्वर देने वाले यामिनी नगर निगम रतलाम के लिपिक पद से सेवानिवृत्त श्याम सुंदर सोनी की बेटी हैं। 

    ]]>
    Mon, 28 Feb 2022 17:40:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्राण&प्रतिष्ठा : सिर्फ 125 दिन में बन गया मंदिर, विश्वकर्मा जयंती पर मंत्रोच्चार के बीच विराजे भगवान श्री विश्वकर्मा और अन्य देवी&देवता https://acntimes.com/New-Vishwakarma-Dham-was-built-in-just-125-days-Lord-Shri-Vishwakarma-sits-amidst-chanting-on-Vishwakarma-Jayanti https://acntimes.com/New-Vishwakarma-Dham-was-built-in-just-125-days-Lord-Shri-Vishwakarma-sits-amidst-chanting-on-Vishwakarma-Jayanti  21 हजार पंचदेु आहुति एवं 10 विधि स्नान भी हुआ
    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती सोमवार मनाई गई। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा धाम नेमिनाथ नगर में सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी सहित शिव परिवार (भगवान शिव, सीता-राम, राधा-कृष्ण, गायत्री माता एवं हनुमान जी की विधि विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई। 21 हजार पंचदेव आहुति एवं 10 विधि स्नान भी सम्पन्न हुआ।
    श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया तीन दिवसीय कार्यक्रम माध सुदी ग्यारस (12 फरवरी) को हिमाद्रि स्नान के साथ में यज्ञ का आरंभ हुआ था। 13 फरवरी को देव पूजन, यज्ञ, मंत्र जाप अनुष्ठान, प्रतिमा अधिवास संस्कार, तेलांग अभिषेक संपन्न हुआ। माघ सुदी तेरस (14 फरवरी) को प्रदोष एवं सोम पुष्य नक्षत्र पर देव पूजन के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा जी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में की गई। शाम 4:00 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस मौके पर आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।

    सन 2000 में 5400 वर्ग फीट जमीन, पिछले साल जन्माष्टमी पर हुआ था भूमि पूजन

    नागल ने बताया कि समाज को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्य हेतु रतलाम में उचित स्थल की कमी महसूस होती थी। मंदिर ट्रस्ट समिति ने इसके लिए 2000 में नेमीनाथ नगर में 5400 वर्ग फीट का एक भूखंड क्रय किया था। किसी ना किसी वजह से यह कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। 30 सितम्बर 2021 को जन्माष्टमी पर उक्त स्थान पर भूमि पूजन किया गया। इसके बाद महज 125 दिन में मंदिर ट्रस्ट समिति के निरन्तर प्रयास से भव्य मंदिर तैयार हो गया।

    मंदिर की स्थापना में इऩका रहा योगदान, ये गतिविधियां भी होंगी

    मंदिर की स्थापना में रतलाम, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, इंदौर, धार, भोपाल आदि स्थानों के समाज बंधुओं का विशेष सहयोग रहा। मंदिर निर्माण में डॉ. अमृत शर्मा, विष्णु भाणनेचा, दिनेश चूहैल, मुकेश लाडवा, मोहनलाल वंडेला, कृष्णा चूहैल, महेश वंडेला, सुरेश लतारा, महेश बोदलीया, राजेश नागल, राजेश चवला रेड, वीरेंद्र वंडेला, रवि वंडेला, मोहन वायवर, जितेंद्र बामनिया,  शिवराम कुलरिया, रमेश आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। वहीं शिव परिवार की स्थापना जितेंद्र नागल परिवार एवं गायत्री माता की मूर्ति की स्थापना पंकज नागल द्वारा की गई।

    आयोजनों के लिए नहीं करना होगी स्थान की व्यवस्था, रोजगार संबंधी ट्रेनिंग भी होंगी

    श्री विश्वकर्मा धाम के निर्माण के बाद अब समाज बंधुओं को श्री विश्वकर्मा जयंती, भागवत जी, यज्ञ, गोठ, सामूहिक विवाह, बैठक एवं अन्य सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अन्य स्थान लेने की जरूरत नहीं रहेगी। यहां महिलाओं, नवयुवकों के लिए रोजगार से संबंधित अनेक प्रकार की योजना एवं ट्रेनिंग की व्यवस्था भी हो सकेगी।

    ये रहे यजमान, इन्होंने कराी यज्ञ एवं स्थापना

    मंदिर ट्रस्ट समिति, नवयुग मंडल समिति एवं महिला मंडल समिति ने सभी समाज बंधुओं और धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह है कि वे यज्ञ पूर्णाहुति, आरती एवं प्रसादी में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करें। यज्ञ के मुख्य यजमान ज्योति शर्मा दंपती हैं। यज्ञ एवं स्थापना मुख्य यज्ञाचार्य भूपेंद्र जोशी एवं उज्जैन से आए वेद-पंडितों डॉ. पुष्पेन्द्र जोशी, मयंक जोशी, परमेश्वर शास्त्री, धीरेन्द्र द्धिवेदी, चयन पांडेय एवं हर्ष व्यास ने कराई।
    ]]>
    Tue, 15 Feb 2022 02:35:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    त्याग, तपस्या, धर्म व आराधना के साथ मनी आचार्य श्री रामेश की 48वीं दीक्षा जयंती, प्रकाश मुनिजी ने धर्मसभा में दिया मार्गदर्शन https://acntimes.com/48th-Diksha-Jayanti-of-Acharya-Shri-Ramesh-with-sacrifice-penance-religion-and-worship https://acntimes.com/48th-Diksha-Jayanti-of-Acharya-Shri-Ramesh-with-sacrifice-penance-religion-and-worship एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आज जो प्रसंग उपस्तिथ हुआ हम दीक्षा की जयंती मना रहे हैं, गुण गान कर रहे हैं, क्योंकि दीक्षा लेने वालों का गुण गान किया जाता है। जो संघ का नायक होता है वह पुरुषार्थ करता है। कष्टों में भी विचलित नही होता। जिसके मन मंदिर में समता भाव रमण करता व अनुशासन पूर्वक चलता व चलाता है। उसकी दीक्षा स्व-रमण के बाद फलदायी साबित होती है। जो अपने गुरु के पथ पर चलता है हम ऐसे गुरु की हम जयंती मनाते हैं।

    उक्त उद्गार शासन दीपक श्री प्रकाश मुनीजी मसा ने गोपाल नगर स्थित समता भवन में व्यक्त किए। वे आज आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी मसा के दीक्षा के 47 वर्ष पूर्ण होने एवं 48वें वर्ष में प्रवेश होने पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री हेमगिरी जी मसा, श्री किशोर मुनीजी मसा, श्री प्रणत मुनीजी मसा, श्री सुमित मुनीजी मसा, महासती श्री मनामगंधा जी मसा और श्री कीर्तियशा जी मसा ने भी भाव व्यक्त किए। धर्मसभा में श्री पद्म मुनि जी मसा आदि संत महापुरुष कुल 9 संत व महासतियां विराजमान रहे।

    प्रीतिसुधा जी की दीक्षा भी आज ही के दिन आचार्य रामेश के साथ हुई थी

    समाजसेवी महेन्द्र गादिया ने बताया पूरे देश मे यह जयंती त्याग, तपस्या, धर्म व आराधना के साथ मनाई गई। रतलाम में भी पांच सामयिक एकासन के साथ जयंती मनाई गई। इस मौके पर रामेश चालीसा का पाठ किया गया। आचार्य श्री रामेश ने अभी तक 450 से अधिक दीक्षा प्रदान कर चुके हैं। संयोग से यहां विराजित श्री प्रीतिसुधा जी मसा की भी आज ही के दिन आचार्य श्री रामेश के साथ ही आचार्य श्री नानेश के सान्निद्धय में दीक्षा हुई थी। एक दिन पूर्व समता युवा संघ अध्यक्ष नीलेश मूणत, सचिव अभिषेक रांका और सदस्यों द्वारा  बाल चिकित्सालय व एमसीएच में अन्नदानम योजना के तहत नाश्ता वितरित किया गया था।

    धर्मसभा में ये रहे उपस्थित

    संघ के अध्यक्ष कपूर कोठारी, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल कटारिया, बाबूलाल सेठिया, चन्दन छाजेड़, महेन्द्र गादिया, चन्दन पिरोदिया, उपाध्यक्ष निर्मल मूणत, कांतिलाल छाजेड़, सुदर्शन पिरोदिया, अतुल बाफना, विनोद मेहता, मंत्री सुमित कटारिया, सुशील गोरेचा, ललित कोठारी, दशरथ बाफना, प्रकाश नांदेचा, निर्मल लुनिया, राजेश सियार, शान्तिलाल गांधी, संजय कोठारी, शान्तिलाल भटेवरा, महिला मंडल अध्यक्ष चंद्रकांता पिरोदिया, मंत्री जूली पिरोदिया, बहूमंडल की अध्यक्ष राधिका बाफना, मंत्री लवीना धम्मानी, बालिका मंडल अध्यक्ष इशिता मूणत, मंत्री इशिता चौपड़ा सहित कई श्रावक-श्राविका उपस्तिथ रहे।संचालन सभा संचालन चन्दन पिरोदिया ने किया।

    ]]>
    Mon, 14 Feb 2022 06:19:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धर्म की रक्षा हम करेंगे तो हमारी सुरक्षा धर्म करेगा, धर्म अनुरूप आचरण ही लोगों को पापों से मुक्त कराता है& आचार्य महिधर शास्त्री https://acntimes.com/If-we-protect-religion-then-religion-will-protect-us-Acharya-Mahidhar-ji https://acntimes.com/If-we-protect-religion-then-religion-will-protect-us-Acharya-Mahidhar-ji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धर्म है तो हम सभी हैं। धर्म नहीं तो हम भी कुछ नहीं। धर्म की रक्षा हम करेंगे तो हमारी सुरक्षा धर्म करेगा। धर्म की छत्रछाया में ही हम सुरक्षित हैं। मनुष्य को धर्म का साथ विपत्ति के समय भी नहीं छोड़ना चाहिए और ना ही संपत्ति के समय। सुख-दुख में धर्म का पालन निहायत जरूरी है। धर्म की मर्यादा का पालन करेंगे तो मोक्ष की प्राप्ति होगी और जीवन में मोक्ष से बढ़कर कोई बड़ा फल नहीं। धर्म अनुरूप आचरण ही लोगों को पापों से मुक्त करता है।
    यह विचार आचार्य महिधर शास्त्री ने मंगलवार को हनुमान बाग (अमृत सागर) में व्यक्त किए। वे 18वें श्रीमद् भगवत गीता जयंती महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। आयोजन गीता जयंती महोत्सव समिति के बैनर तले हुआ। इस दौरान मंच पर डॉ. मंगलेश्वरी जोशी व आचार्य सत्यव्रत शास्त्री भी मौजूद थे। आचार्य शास्त्री ने कहा सत्य का निवास वहीं होता है, जहां अहिंसा होती है। जीवन में जितनी इच्छा बढ़ेगी उतने ही कष्ट बढ़ेंगे। अत्यधिक लालसा ना रखें। संतुष्टि पूर्ण जीवन ही प्रेरणादाई है। जो प्रभु ने दिया है, उसमें संतोष करना सीखें। अभिलाषाओं का कोई अंत नहीं। 

    जीवन को संवारना और बिगाड़ना दोनों मनुष्य के हाथ में 

    शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. मंगलेश्वरी जोशी ने कहा जीवन में कभी भी अहंकार का भाव नहीं आना चाहिए। हमेशा व्यक्ति यही कहता है कि- मैंने किया। मैं हूं। मेरे अलावा कुछ नहीं। मैं-मैं तो पशु ही करता है, मनुष्य नहीं। मनुष्य में केवल 'हम' का भाव होना चाहिए, 'अहम्' का नहीं। प्रभु शक्ति के सामने आपका अस्तित्व कुछ भी नहीं। प्रभु तो अच्छे कार्य ही व्यक्तियों से करवाते हैं। जो व्यक्ति अच्छे कार्यों को छोड़कर बुरे कार्यों में लग जाते हैं, उनका अंत बुरा ही होता है। प्रभु ने मनुष्य को पूरी छूट दे रखी है कि उन्हें क्या करना है। जीवन को संवारना है अथवा बिगाड़ना, दोनों मनुष्य के हाथ में है। जीवन को संवारना है और मोक्ष प्राप्त करना है तो धर्म आचरण जरूरी है। 

    इन्होंने किया गीता पूजन और गीता पाठ

    मंगलवार को सुबह गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत में आचार्य सत्यवती शास्त्री एवं धर्मपत्नी पूजा शास्त्री ने विधि-विधान से श्रीमद् भागवत गीता की पूजा-अर्चना की। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। तत्पश्चात 11 भूदेव ने गीता पाठ का पारायण शुरू किया। पं. हरीश चतुर्वेदी, भानुप्रकाश शर्मा, नरेंद्र परसाई, नंदकिशोर व्यास, शैलेंद्र जोशी, भरत शर्मा, विजय जोशी, दुर्गेश रावल सहित अन्य ने गीता पाठ किया। संचालन शरद वर्मा ने किया। आभार गीता जयंती महोत्सव समिति के संस्थापक एवं संयोजक पंडित पुष्पोद्भव शास्त्री ने माना।

    भक्तों ने बैठकर किया ग्रहण किया प्रसाद

    भुवनेश पंडित ने भजन प्रस्तुत किया। धर्मनिष्ठ बाबूलाल शर्मा, बद्रीलाल राठौर देवड़ा, सुरेंद्र सुरेका, वीरेंद्र वाफगांवकर, अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. मुकेश राठौर, सुरेश मजावदिया, सहित महिला पुरुष धर्मालुओं ने आरती व पूजन किया। तत्पश्चात भक्तों ने बैठकर प्रसाद में फलाहार ग्रहण किया।

    इन्होंने संभाली परोसगारी और अन्य व्यवस्थाएं

    मनोज शर्मा, सतीश राठौर, शांतु गवली, विशाल शर्मा, मोहन गोधा, मुकेश कृष्णात्रे, संतोष सोनी के मार्गदर्शन में नवयुवक मंडल के प्रवीण शर्मा, रत्नोंद्भव द्विवेदी, मनीष दीक्षित, अजय टांक, अजय मौर्या, संदीप परमार, राजेश मेहरा, सिद्धार्थ द्विवेदी, श्याम सोनी, अमिताभ पवार, मोहित जैन, दिनेश धाकड़, रक्षित मेहता, योगेश शर्मा, हरे कृष्णा शर्मा, केशव द्विवेदी, गर्वित गुप्ता, किशन मीणा, राजेश वर्मा, हिमांशु गुप्ता, कमल माली, संदीप शर्मा आदि।
    ]]>
    Wed, 15 Dec 2021 11:16:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भागवत कथा : हमारे लिए ही अवतार लेते हैं भगवान, जिस रूप में देखना चाहे उसी रूप में वह आराध्य है& स्वामी चिदंबरानंद जी https://acntimes.com/Bhagwat-Katha-God-incarnates-for-us-only-swami-chidambaranand-ji https://acntimes.com/Bhagwat-Katha-God-incarnates-for-us-only-swami-chidambaranand-ji एसीएन टाइम्स @  रतलाम । महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद जी सरस्वती का कहना है कि भगवान अवतार हमारे लिए लेते हैं। यदि अवतार नहीं लिया होता तो हम लीलाएं किसकी सुनाते, पूजा किसकी करते, ध्यान किसका करते? हमारा धर्म किसी भी दुराग्रह से मुक्त है। आप साकार मानें तो वह साकार है और निराकार माने तो निराकार। जिस रूप में देखना चाहे उसी रूप में वह आराध्य है।
    महामंडलेश्वर चिदंबरानंद जी कालिका माता मंदिर परिसर के भागवत कथा का वाचन कर रह रहे थे।स्वामी जी ने श्रीमद् गीता का संदर्भ देते हुए कहा कि आप जिस रूप में ईश्वर को स्मरण करे, उसी रूप में वह है। सदा प्रसन्न रहना सीखें। भक्त कभी भी दुखी नहीं होता। मीरा दुखी नहीं थी। जरा सोचिये मीरा दुखी होती तो गाती या नृत्य करती।

    भगवत कथा में उपस्थित श्रद्धालु।

    भागवत जी और स्वामी जी का किया पूजन
    प्रारंभ में भागवत जी का पूजन विश्वदीप–गायत्री टंडन ने किया। डॉ. कन्हैयालाल कपूर, उषादेवी, राजू, प्रतिभा कपूर, राजेश किरण कपूर, के. बी. व्यास, श्याम टंडन, ऋतु जलोरा, किरण सहगल, कविता कक्कड़, कैलाश, हरीश, संजय, वाल्मीकि सनातन धर्मसभा के पं. शिवपाल छप्री, मिथिलेश खंडेलवाल, जया शर्मा, आशा उपाध्याय, श्रीनिधि खंडेलवाल, नीलम बिंदल, जय कैला माता शैक्षणिक समिति के ब्रजेश व्यास, दुष्यंत व्यास, विजय शर्मा, अभिषेक व्यास, कमलेश पाटीदार, हैप्पी, जीके शर्मा, भवानीशंकर तिवारी, जे. एन. दीक्षित, विजेंद्रसिंह राजावत आदि ने स्वामी जी का स्वागत किया। संचालन कैलाश व्यास ने किया।
    ]]>
    Sat, 27 Nov 2021 22:05:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जप, तप, त्याग के साथ गुणानुवाद कर कल मनाएंगे प्रकाश मुनि जी का 61वां जन्म दिवस https://acntimes.com/Tomorrow-is-the-61st-birthday-of-Manega-Prakash-Muni https://acntimes.com/Tomorrow-is-the-61st-birthday-of-Manega-Prakash-Muni एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मालव केसरी श्री सौभाग्यमल जी मसा के सुशिष्य धर्मदासगण नायक श्रमण संघीय प्रवर्तक गुरुदेव श्री प्रकाश मुनिजी मसा 'निर्भय' का 61वां जन्म दिवस 28 नवंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर जप, तप और त्याग के साथ गुणानुवाद सभा का आयोजन भी किया जाएगा।
    श्री  धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में धार्मिक अनुष्ठान श्री सौभाग्य साधना एवं जनकल्याण परिसर सागोद रोड पर होंगे। सुबह 8.30 बजे जाप और उसके बाद गुणानुवाद सभा होगी। इस बार यह पावन दिन प्रति माह नवमी पर होने वाले मालव केसरी गुरुदेव श्री सौभाग्यमल जी मसा के जाप के साथ आया है। आयोजन में रतलाम के अलावा इंदौर, उज्जैन, नासिक, बदनावर, खाचरौद, राजगढ़, लिमड़ी, सैलाना सहित देशभर के कई अनुयायी आएंगे। बता दें कि धर्मदास गणनायक श्रमण संघीय प्रवर्तक गुरुदेव श्री प्रकाश मुनिजी मसा 'निर्भय' का जन्म रतलाम में हुआ था। जन्मोत्सव में गुणानुवाद सभा का आयोजन श्री धर्मदास जैन मित्र मण्डल ट्रस्ट, श्री सौभाग्य जैन साधना एवं जनकल्याण परिसर, श्री सौभाग्य जैन युवक मण्डल, श्री सौभाग्य प्रकाश भक्त मण्डल, श्री सौभाग्य जैन महिला मण्डल, बालिका व बालक मण्डल के तत्वावधान में होगा।
    अगले वर्ष रतलाम आएंगे प्रवर्तकश्री, चातुर्मास इंदौर में होगा
    श्री सौभाग्य जैन युवक मण्डल के सौम्य चत्तर ने बताया मध्य प्रदेश स्थानकवासी जैन श्री संघ के प्रतिनिधियों ने नासिक पहुंचकर प्रवर्तकश्री से प्रदेश में आने की विनती की थी। संघ के अनुसार कई वर्षों से प्रवर्तकश्री का मालवा क्षेत्र में प्रवास नहीं हुआ है। उन्होंने विनती स्वीकार कर 2022 में रतलाम आने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने मालवा क्षेत्र में दो मुमुक्षु की दीक्षा करने की स्वीकृति भी प्रदान की। प्रवर्तक श्री का 2022 का चातुर्मास इंदौर में महावीर भवन ट्रस्ट को प्राप्त हुआ है।
    ]]>
    Sat, 27 Nov 2021 13:23:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मठ&मंदिरों की सुरक्षा अखाड़ा परिषद को सौंपने व कानून बनाने की उठी मांग, अभा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी को ज्ञापन सौंपा https://acntimes.com/Handing-over-the-security-of-monasteries-and-temples-to-the-Akhada-Parishad https://acntimes.com/Handing-over-the-security-of-monasteries-and-temples-to-the-Akhada-Parishad
    सामाजिक कार्यकर्ता जनक नागल ने ज्ञापन दयाल वाटिका में दिया। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष हमंत रविंद्र पुरी जी के अलावा महामंडलेश्वर चिदंबरानंद जी महाराज भी मौजूद थे। नागल ने ज्ञापन में बताया कि लंबे समय से दुनिया की अनेकों शक्तियां सनातन धर्म हिंदू धर्म एवं संस्कृति को खत्म करने हेतु लगातार प्रयासरत हैं। देश में अनेकों प्रदेशों में हिंदुओं की जनसंख्या लगातार कम हो रही है।
    नागल के अनुसार देश में चर्च और मस्जिदों की संख्या बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर मठ मंदिरों की स्थितियां जर्जर और दयनीय हो रही हैं। तुष्टिकरण के चलते अनेक सरकारें भी अन्य धर्म के धार्मिक स्थलों और शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु खजाना खोल कर सुविधा दे रही हैं। जब हिंदू धर्म और मंदिरों की बात आती है तो धर्मनिरपेक्ष हो जाती हैं।
    पुजारियों का मानदेय भी बहुत कम है
    शासन नियंत्रित मठ-मंदिरों के पुजारियों को जो मानदेय दिया जाता है वह इतना कम है कि पुजारी अपने परिवार का तो क्या स्वयं का भी लालन-पालन नहीं कर सकता है। फिल्म हो या टीवी जब चाहे कोई भी हमारी भगवानों का, त्योहारों का अपमान कर देता है।
    अखाड़ा परिषद का निर्णय सर्वमान्य, सरकार भी मानती है
    भगवान आदि शंकराचार्य जी ने सनातन धर्म की रक्षा एकता और अखंडता हेतु देश के चार स्थानों उत्तर में बद्रीनाथ दक्षिण में रामेश्वरम पूर्व में जगन्नाथ पुरी तथा पश्चिम में द्वारिका पर अखाड़ों की स्थापना की थी। वर्तमान में देश में 13 हैं। इन सभी अखाड़ों को अखाड़ा परिषद नियंत्रित करती है। यह जो निर्णय लेती है वह सर्वमान्य होकर सरकार तक को मानना पड़ता है।
    सुप्रीम कोर्ट भी कर चुकी है मंदिर का संचालन व व्यवस्था भक्तों का काम
    सुब्रमण्य स्वामी की अपील पर जनवरी 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के नटराज मंदिर को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने वाले आदेश में कहा है कि मंदिरों का संचालन और व्यवस्था सरकार का नहीं भक्तों का काम है। दिल्ली के मां काली माता सिद्ध पीठ मंदिर से अखिल भारतीय संत समिति के द्वारा भी मठ मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने हेतु कानून बनाने की मांग की है। महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज ने भी सरकार से मांग की है की मठ मंदिरों का प्रबंधन तुरंत साधु-संतों को सौंप देना चाहिए।
    रतलाम में हुई करोड़ों की भूमि की हेराफेरी, मौजूदा बाजार मूल्य 1 हजार करोड़ से ज्यादा
    जनक नागर के अनुसाल रतलाम जैसे छोटे से जिले में राजस्व अभिलेख में 1729 मंदिर शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज होकर उनके नाम पर 4503.653 हेक्टर भूमि अंकित हैं। जिले के बाहर स्थित 25 देवस्थान हैं जिनके-जिनके नाम पर 106.442 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। यह सारी भूमि माफिक ओकाफ होने से अहस्तांतरणीय है। इसके बाद भी रिकॉर्ड में करोड़ों की भूमि की हेराफेरी हो गई है।
    देवस्थान की संपत्तियों में हेराफेरी करने की शिकायत हमारे द्वारा सन 2008 में मुख्यमंत्री एवं संभाग आयुक्त को की थी। उसके बाद हुई जांच में जिले के करीब 46 मंदिरों की 314.540 है। भूमि मंदिरों के स्थान पर निजी खातों में दर्ज होना पाया गया है (करीब 1600 बीघा जमीन है) जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 1000 करोड़ रुपए से अधिक है।
    आदेश तो पारित हुआ लेकिन भूमि का अधिग्रहण नहीं हुआ
    ज्ञापन में बताया गया है कि दिनांक 12.07 2010 में तहसीलदार रतलाम द्वारा पारित एक आदेश के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय का वीकली नोट सिविल अपील नम्बर 2087/ 2000 के आदेश दिनांक 14.03.2000 में स्पष्ट है कि कपट तथा न्याय कभी साथ नहीं रहते हैं। एक प्राचीन सूत्र है जिसकी प्रकृति शताब्दियों के बाद भी लुप्त नहीं हुई है। इसका हवाला देते हुए शासन में वैष्ठित करने के आदेश दिए हैं। उपरोक्त आदेश भी भूमि को अधिग्रहण नहीं हुआ। इससे उक्त खातेदारों ने न्यायालय से स्टे प्राप्त कर लिया था। वर्तमान में क्या स्थिति है, पता नहीं है।
    सरकार से हो कानून बनाने की मांग
    रतलाम जैसे छोटे से स्थान पर देवस्थान की भूमि की हेराफेरी की यह स्थिति है तो देश में तो देवस्थान की अरबों-खरबों रुपए की संपत्तियों की हेराफेरी हुई होगी। अतः मठ-मंदिरों की संपत्तियों की सुरक्षा, उत्थान, नियंत्रण एवं देख-रेख अखाड़ा परिषद को सौंपने हेतु शासन से कानून बनाने की मांग की जाए। अखाड़ा परिषद के मार्गदर्शन में सनातन धर्म की रक्षा एकता और अखंडता हेतु (जैसे देश के चार स्थानों पर भगवान श्री शंकराचार्य जी ने मठों की स्थापना की थी) उसी प्रकार पूरे देश के 26 जिलों में मठों की शाखाओं की स्थापना की जाए। मठों की स्थापना के पश्चात इनके माध्यम से वैदिक शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार भी उपलब्ध कराया जाकर धर्म और संस्कृति पर आघात पहुंचाने वाले तत्वों पर अंकुश लगाया जा सकता है।      
    ]]>
    Fri, 26 Nov 2021 15:51:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कर्म को परमात्मा से जोड़ने का प्रयास करें, मृत्यु से भयभीत न हों : महामंडलेश्वर चिदंबरानंद जी https://acntimes.com/try-to-connect-karma-with-god-dont-be-afraid-of-death-Mahamandaleshwar-Chidambaram-ji https://acntimes.com/try-to-connect-karma-with-god-dont-be-afraid-of-death-Mahamandaleshwar-Chidambaram-ji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सब सदैव जीना चाहते हैं लेकिन क्यों जीना चाहते हैं, इस बारे में विचार नहीं करते। प्रत्येक कर्म को परमात्मा से जोड़ने का प्रयास करो। मृत्यु से भयभीत बिल्कुल नहीं हो। यदि आप चाहते हो कि अंतिम समय में भगवान में मन लगा रहे, तो परमात्मा से जुड़ें।

    यह बात महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद जी ने कही। वे कालिका माता मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा को संबोधित कर रहे थे। महामंडलेश्वर ने कहा कि बिना तप के धर्म अधूरा है। अपने धर्म का पालन करने में होने वाले कष्ट को सहर्ष स्वीकार करना तप है। संसार से आसक्ति करोगे तो यह आसक्ति बंधन बनेगी। प्रेम यदि संतों से करोगे तो यह मोहपाश को तोड़ने का कारण बनेगा। संत वही है जो जीव को परमात्मा से जोड़ने का काम करें।

    भागवतजी की का पूजन किया, महामंडलेश्वर का स्वागत किया

    कथा के प्रारंभ में मुख्य जजमान विश्वदीप टंडन, गायत्री टंडन ने भागवत जी का पूजन किया। स्वामी चिदंबरानंद जी का स्वागत विदुषी अंजलि जोशी, मोहिनी चौपड़ा, शुभम रेणु खत्री, शोभा झालानी, कैलाश सहगल, रमेश राठी, चंदादेवी राठी, अंकित रमेश शर्मा, सतीश झंवर, दिनेश सोलंकी, हीरा देवी, बी. एल. पुरोहित आदि ने किया।

    पतंजलि युवा भारत की ओर से विशाल वर्मा, लक्ष्मण पाठक, जितेंद्र आचार्य ,विमलेश वर्मा, गिरीश शर्मा, अजय चौहान, कुसुम चाहर, पं. शिवशंकर दवे, कन्हैयालाल कपूर ने स्वामी जी का सम्मान किया। कथा के अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। संचालन एडवोकेट कैलाश व्यास ने किया ।

    ]]>
    Thu, 25 Nov 2021 22:00:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दीपोत्सव : अंतरमन का नेह निचोड़ें, बुझी हुई बाती सुलगाएं, आओ फिर से दिया जलाएं... आओ दिये से दिया जलाएं : हमलोग https://acntimes.com/invocation-aao-diye-se-diya-jalaen-42 https://acntimes.com/invocation-aao-diye-se-diya-jalaen-42

    एसीएन टाइम्स

    वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) ने लगभग दो साल में देश-दुनिया का काफी नुकसान किया। किसी का रोजगार छिन गया तो किसी का कोई अपना। कहीं ऑक्सीजन के लिए तड़पते हुए उम्मीदें हार गईं तो कहीं किसी के सुनहरे सपने चकनाचूर हो गए। फिर भी उम्मीद की एक लौ अब भी जागृत है हमारे अंतरमन में जो हमें सकारात्मक रहने का संदेश देती है। यह दीपावली इसी सकारात्मकता का संदेश लेकर आई है। यह अहसास कराने आई है कि "हमलोग" जब तक साथ हैं तब तक इंसानियत को कोई मिटा नहीं सकता।

    "हमलोग" संस्था भी लोगों को यही अहसास कराने का संकल्प लेकर काम कर रही है। हमलोग द्वारा लोगों को एक-दूसरे का सहारा, मददगार बनने का संदेश (invocation) दिया जा रहा है। इस संदेश का उद्देश्य है यदि कोरोना जैसे प्रतिकूल हालातों में यदि किसी का रोजगार छिन गया है, कोई नुकसान हुआ है या उसे फिर से अपने पैरों पर खड़ा होना है तो इसमें उसकी मदद जरूर करेंगे। मदद किसी भी तरह की हो सकती है। यह बड़ी भी हो सकती है और छोटी भी। मदद करते समय भाव वैसा ही हो जैसे एक दीये से दूसरा दीया जलाते समय होती है।

    प्रसिद्ध कवि और पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्ति "अंतरमन को नेह निचोड़ें, बुझी हुई बाती सुलगाएं, आओ फिर से दिया जलाएं..." में भी यही भाव अंतर्निहित है। आइये, हम लोग भी पं. वाजपेयी की ये पंक्तियां गुनगुनाते जाएं और "दिया से दिया जलाते जाएं..."

    आओ फिर से दिया जलाएं...

    भरी दुपहरी में अंधियारा,
    सूरज परछाईं से हारा,
    अंतरतम का नेह निचोड़ें,
    बुझी हुई बाती सुलगाएं।

    आओ फिर से दिया जलाएं।

    हम पड़ाव को समझे मंजिल,
    लक्ष्य हुआ आंखों से ओझल,
    वर्तमान के मोहजाल में
    आने वाला कल न भुलाएं।

    आओ फिर से दिया जलाएं।

    आहुति बाकी, यज्ञ अधूरा,
    अपनों के विघ्नों ने घेरा,
    अंतिम जय का वज्र बनाने,
    नव दधीचि हड्डियां गलाएं।

    आओ फिर से दिया जलाएं।

    ----------------

    (इस कविता के रचयिता प्रख्यात कवि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी हैं जो विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री भी रहे)

    ]]>
    Tue, 02 Nov 2021 02:47:12 +0530 Niraj Kumar Shukla