WWW.ACNTIMES.COM & : रेलवे https://acntimes.com/rss/category/railway WWW.ACNTIMES.COM & : रेलवे en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA रतलाम मंडल ने रचा रिकॉर्ड ! 8 माह में यात्रियों से जुटाए 761.11 करोड़ रुपए, 105.25 तो सिर्फ एक माह में ही कमा लिए https://acntimes.com/ratlam-railway-division-collected-rs-761.11-crore-from-passengers-in-8-months https://acntimes.com/ratlam-railway-division-collected-rs-761.11-crore-from-passengers-in-8-months एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल ने यात्रियों से राजस्व जुटाने में रिकॉर्ड बनाया है। महज 8 माह (अप्रैल से नवंबर) तक 761.11 करोड़ रुपए अर्जित किए। इसमें से भी 105.25 करोड़ रुपए तो सिर्फ एक माह (अगस्त) में ही कमा लिए है। माल लदान सहित अन्य स्रोतों से भी खासी कमाई की है जो पिछले वित्तीय वर्ष से भी ज्यादा है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 (नवंबर तक) के दौरान रतलाम रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने यात्री, माल एवं गैर-किराया राजस्व के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। मंडल का यात्री राजस्व ₹761.11 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.38% अधिक है। अगस्त 2025 में मंडल ने पहली बार एक माह में ₹105.25 करोड़ का सर्वाधिक यात्री राजस्व अर्जित कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। यह पिछले वर्ष तथा मुख्यालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक है। यात्री सुविधा विस्तार के तहत रतलाम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर नया बुकिंग कार्यालय भी प्रारंभ किया गया।

2308 वैगन माल का लदान किया

माल यातायात एवं विपणन प्रयासों के क्षेत्र में मंडल ने उर्वरक, सोया डी-ओ-सी एवं खाद्यान्न यातायात में अब तक की सर्वोच्च लोडिंग प्राप्त की। उर्वरक से ₹65.77 करोड़, सोया डी-ओ-सी से ₹45.41 करोड़ तथा खाद्यान्न से ₹76.85 करोड़ का माल राजस्व अर्जित किया गया। व्यापक विपणन के परिणामस्वरूप छोटे व्यापारियों से 2308 वैगनों की पीसमील लोडिंग की गई। बरायला चौरासी में नया गुड्स शेड तथा बिंजाना गुड्स शेड के पुनः संचालन से भी अतिरिक्त माल राजस्व प्राप्त हुआ। नए ग्राहकों एवं नए गंतव्यों से कुल 49.5 रेक का नया यातायात अर्जित किया गया।

टिकट जांच से भी मिली अच्छी सफलता

टिकट जांच के क्षेत्र में रतलाम मंडल का राजस्व ₹17.56 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 38.42% अधिक है। टीटीई लॉबी में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की गई तथा अवैध रियायती यात्रा के विरुद्ध विशेष अभियानों में उल्लेखनीय जुर्माना वसूला गया। उज्जैन स्टेशन पर स्वच्छता के लिए चलाए गए विशेष अभियान को रेलवे बोर्ड स्तर पर सराहना की गई है।

अन्य स्रोतों से हुई इतनी कमाई

वित्तीय वर्ष 2025-26 (नवंबर तक) के दौरान रतलाम मंडल ने ₹7.92 करोड़ का गैर-किराया राजस्व  अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.24% अधिक है तथा मुख्यालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक है। इसी अवधि में मंडल का पार्किंग राजस्व ₹2.87 करोड़ रहा, जिसमें 21.85% की वृद्धि दर्ज की गई। कैटरिंग राजस्व ₹4.59 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.94% अधिक है। इसके अतिरिक्त पे-एंड-यूज़ शौचालयों से ₹42.62 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ, जो 14.63% की वृद्धि को दर्शाता है।

रेलवे स्टेशन के 100 वर्ष पर जारी हुआ शताब्दी समारोह

रतलाम रेलवे स्टेशन के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह की व्यापक सराहना हुई तथा सोशल मीडिया पर भी उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। इंदौर स्टेशन पर अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को व्यय आधारित अनुबंध से परिवर्तित कर राजस्व अर्जित करने वाला अनुबंध बनाया गया, जिससे पाँच वर्षों में ₹31 लाख की आय के साथ ₹47 लाख की व्यय बचत हुई।

फोर्ट व्यू रेलवे रिट्रीट प्रबंधन

इसके अतिरिक्त, चित्तौड़गढ़ स्थित ‘फोर्ट व्यू रेलवे रिट्रीट’ (MOT भवन) के प्रबंधन को आउटसोर्स किया गया, जिससे ₹28.51 लाख प्रतिवर्ष, अर्थात पाँच वर्षों में ₹1.68 करोड़ की आय अपेक्षित है। चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर विज्ञापन सहित बैटरी चालित कार्ट, रतलाम स्टेशन पर मिनी मॉल, रतलाम, इंदौर, उज्जैन एवं चित्तौड़गढ़ स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर, पूजा सामग्री कियोस्क, कॉलोनी कैफे कॉर्नर, ब्रांड प्रमोशन स्टोर्स तथा प्रतीक्षालय एवं रिटायरिंग रूम के आउटसोर्सिंग जैसे अनेक प्रकल्प स्वीकृत किए गए हैं। इन पहलों से आने वाले वर्षों में कई करोड़ रुपये के स्थायी गैर-किराया राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित होगी।

]]>
Mon, 29 Dec 2025 22:53:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम स्टेशन पर हादसा ! चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला यात्री प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंसी, RPF जवानों ने सूझ&बूझ से बचा ली जान https://acntimes.com/ratlam-railway-station-accident-rpf-saved-female-passengers-life https://acntimes.com/ratlam-railway-station-accident-rpf-saved-female-passengers-life एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा निरंतर सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने का उदाहरण सामने आया है। गुरुवार को रतलाम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला ट्रेन की सीढ़ियों और प्लेटफॉर्म के गैप में जा फंसी। गनीमत रही कि वहां फरिश्ते के रूप में आरपीएफ के जवान मौद थे जिन्होंने सूझ-बूझ के साथ महिला यात्री की जान बचा ली।

घटना 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) दोपहर 3.15 बजे की है। रतलाम के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर ट्रेन संख्या 04002 नई दिल्ली – मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन रुकी हुई थी। सिग्नल होने पर ट्रेन चल पड़ी जिससे कुछ यात्रियों ने चलती ट्रेन में ही चढ़ने का प्रयास किया। इनमें स्लीपर कोच S-3 में चढ़ना का प्रयास कर रही एक महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया। इससे महिला कोच की सीढ़ियों और प्लेटफॉर्म के गैप में जा फंसी। महिला ने एक हाथ से कोच का हैंडल थाम रखा था जिससे वे ट्रेन के साथ ही घसिटने लगी।

साहस, निडरता व सूझ-बूझ का दिया परिचय

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऑन ड्यूटी हेड कांस्टेबल चंद्रकांत तिवारी ने बिजली की तरह फुर्ती दिखाई और साहस, निडरता एवं त्वरित सूझ-बूझ का परिचय देते हुए महिला यात्री का हाथ ट्रेन के हैंडिल से छुड़वाया। तभी हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठौड़ ने तत्परता से महिला यात्री को ट्रेन के नीचे जाने से पहले ही बाहर खींच लिया। यात्री को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया जहां उपनिरीक्षक श्रद्धा ठाकुर ने उन्हें सहानुभूति पूर्वक समझाइश दी। उन्हें चलती गाड़ी में न चढ़ने के लिए जागरूक किया तथा बताया कि इससे जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

ट्रेन में ही सफर कर रही थी महिला

पूरा घटनाक्रम स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि जिस महिला यात्री के साथ घटना हुई वह इसी ट्रेन में सफर कर रही थी। रतलाम में ट्रेन के रुकने पर वह कोई सामान लेने के लिए उतरी थी। इसी दौरान ट्रेन चल दी और हादसा हो गया। आरपीएफ जवानों ने सुरक्षित बचाने के बाद ट्रेन रुकवा कर उसमें चढ़ाया गया। महिला यात्री पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है। उन्होंने अपनी जान बचाने हेतु रतलाम के रेलवे सुरक्षा बल का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

यही है ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’

आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन जीवन रक्षा चलाया जा रहा है। आरपीएफ की ऑन ड्यूटी हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठौड़ एवं चंद्रकांत तिवारी द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं सटीक निर्णय के कारण एक अनमोल जीवन की रक्षा संभव हो सकी। यह ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ का प्रत्यक्षण प्रमाण है। इसके लिए उनकी काफी सराहना हो रही है। थाना प्रभारी पी. आर. मीणा ने भी इसकी प्रशंसा की है।

आप न करें ऐसी गलती

रेल प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि चलती गाड़ी में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। इससे न केवल आपकी बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। यह बात अपनि परिजन और परिजितों को भी समझाएं।

]]>
Thu, 25 Dec 2025 22:31:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
मुकेश कुमार बने रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी, इंदौर में पदभार संभाला, खेमराज मीणा अहमदाबाद स्थानांतरित https://acntimes.com/mukesh-kumar-has-been-appointed-as-the-public-relations-officer-of-ratlam-railway-division https://acntimes.com/mukesh-kumar-has-been-appointed-as-the-public-relations-officer-of-ratlam-railway-division एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में मुकेश कुमार को पदोन्नत किया गया है। उन्होंने मंगलवार को इंदौर में पदभार ग्रहण कर लिया। उनकी पदस्थापना जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के अहमदाबाद स्थानांतरित होने पर हुई है।

मुकेश कुमार इससे पूर्व रतलाम रेल मंडल कार्यालय में मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में पदस्थ थे। वर्तमान में पदस्थ जनसंपर्क अधिकारी इंदौर खेमराज मीना का स्थानांतरण अहमदाबाद में निर्माण विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में हुआ है। मीणा ने रतलाम मंडल में मिले सहयोग के लिए सभी मीडियाकर्मियों और सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

]]>
Tue, 23 Dec 2025 20:34:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
रेल यात्री कृपया ध्यान दें ! रतलाम रेलवे यार्ड में 20 दिसंबर को 3 घंटे रहेगा ब्लॉक, इसलिए ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित https://acntimes.com/ratlam-railway-division-block-train-affected https://acntimes.com/ratlam-railway-division-block-train-affected एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम ई-यार्ड में प्वाइंट संख्या 104 की शिफ्टिंग का कार्य होना है। इसके लिए 20 दिसंबर 2025 को रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा। इससे इस दौरान कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि रतलाम के ई-यार्ड में 20 दिसंबर 2025 को सुबह 09.15 से दोपहर 12.15 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इससे रतलाम से चलने इस दिन रतलाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 59345 रतलाम–नागदा पैसेंजर तथा नागदा से चलने वाली गाड़ी संख्या 59346 नागदा–रतलाम पैसेंजर निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 20 दिसंबर 2025 को रतलाम स्टेशन पर गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस–देहरादून एक्सप्रेस को लगभग 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

]]>
Fri, 19 Dec 2025 21:47:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
यात्री कृपया ध्यान दें ! रतलाम मंडल से गुजरने वाली इतनी ट्रेंनें होंगे प्रभावित, कहीं इनमें आपकी ट्रेन भी तो शामिल नहीं है ? https://acntimes.com/these-trains-of-ratlam-division-will-be-affected-from-october-11-to-15 https://acntimes.com/these-trains-of-ratlam-division-will-be-affected-from-october-11-to-15 उज्‍जैन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें होंगी प्रभावित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्‍जैन रेलवे स्‍टेशन पर उज्‍जैन यार्ड का रिमॉडलिंग कार्य होना है। इसके लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 11 से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण मंडल से चलने वाली एवं मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें निरस्‍त रहेंगी। कुछ बदले हुए मार्ग से चलेंगी तो कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की ताजा स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES / हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें। 

ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 19341 नागदा - बीना एक्‍सप्रेस।

12 से 16 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 19342 बीना - नागदा एक्‍सप्रेस।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 69214 इंदौर - उज्‍जैन पैसेंजर।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 69213 उज्‍जैन - इंदौर पैसेंजर। 

शॉर्ट टर्मिनेट / ओरिजिनेट / आंशिक रूप से निरस्‍त रहेंगी

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 69211 उज्‍जैन - इंदौर पैसेंजर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज से चलेगी तथा उज्‍जैन से फतेहाबाद चंद्रावतीगंज के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 69212 इंदौर - उज्‍जैन पैसेंजर, फतेहाबाद चद्रावतीगंज पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा फतेहाबाद चद्रावतीगंज से उज्‍जैन के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 69231 उज्‍जैन - चित्‍तौड़गढ़ पैसेंजर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज से चलेगी तथा उज्‍जैन से फतेहाबाद चंद्रावतीगंज के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 69232 चित्‍तौड़गढ़ - उज्‍जैन पैसेंजर, फतेहाबाद चद्रावतीगंज पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा फतेहाबाद चद्रावतीगंज से उज्‍जैन के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 59306 उज्‍जैन - इंदौर पैसेंजर, विक्रमनगर रेलवे स्‍टेशन से चलेगी तथा उज्‍जैन से विक्रमनगर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 59320 भोपाल - उज्‍जैन पैसेंजर मक्‍सी स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा मक्‍सी से उज्‍जैन के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 59319 उज्‍जैन - भोपाल पैसेंजर, मक्‍सी रेलवे स्‍टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा उज्‍जैन से मक्‍सी के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 19340 भोपाल - दाहोद एक्‍सप्रेस, नागदा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा भोपाल से नागदा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 19339 दाहोद - भोपाल एक्‍सप्रेस, नागदा रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नागदा से भोपाल के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 59388 इंदौर - नागदा पैसेंजर, विक्रमनगर रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा विक्रमनगर से नागदा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 59387 नागदा - इंदौर पैसेंजर, विक्रमनगर रेलवे स्‍टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा नागदा से विक्रमनगर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

11 अक्‍टूबर 2025 को बीना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19324 बीना - नागदा एक्‍सप्रेस मक्‍सी स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा मक्‍सी से नागदा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। 

ये परिवर्तित मार्ग से चलेंगी (अप लाइन की ट्रेनें)

10 से 14 अक्‍टूबर 2025 तक गाड़ी संख्‍या 20156 नई दिल्‍ली - डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस  वाया नागदा, रतलाम, फतेहाबाद, चंद्रावतीगंज, इंदौर होते हुए डॉ. अम्‍बेडकर नगर तक चलेगी। इस दौरान इसका रतलाम स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

13 अक्टूबर 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20416 इंदौर - वाराणसी एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, देवास, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर चलेगी। इस दौरान इसका देवास एवं मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

15 अक्‍टूबर 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20414 इंदौर - वाराणसी एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, देवास, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर होकर चलेगी। इस दौरान इसका देवास एवं मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

15 अक्‍टूबर 2025 को हापा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09525 हापा - नाहरलगून स्‍पेशल वाया नागदा, कोटा, रुठियाई, ग्‍वालियर चलेगी।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 14115 डॉ. अम्‍बेडकर नगर - प्रयागराज एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, देवास, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर चलेगी। इस दौरान इसका देवास एवं मक्‍सी रेलवे स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. अम्‍बेडकर नगर - श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, फतेहाबाद, चंद्रावतीगंज, उज्‍जैन, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर चलेगी।

12 अक्‍टूबर 2025 को दौंड से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22193 दौंड - ग्‍वालियर एक्‍सप्रेस वाया नागदा, कोटा, रुठियाई, ग्‍वालियर चलेगी।

14 अक्‍टूबर 2025 को उधना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20961 उधना - बनारस एक्‍सप्रेस वाया वाया नागदा, कोटा, रुठियाई, ग्‍वालियर चलेगी।

13 एवं 15 अक्‍टूबर 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19313 इंदौर - पटना एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, फतेहाबाद, उज्‍जैन, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर चलेगी।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 18233 इंदौर - बिलासपुर एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, देवास, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर चलेगी।

15 अक्‍टूबर 2025 को बीकानेर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 04715 बीकानेर - साईनगर शिरडी स्‍पेशल वाया कोटा, सोगरिया, गुना, बीना, निशातपुरा, भोपाल चलेगी।

10 अक्‍टूबर 2025 को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09465 अहमदाबाद - दरभंगा स्‍पेशल क्‍लोन वाया नागदा, कोटा, रुठियाई, गुना चलेगी।

12 अक्‍टूबर 2025 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09343 बान्‍द्रा टर्मिनस - बढ़नी स्‍पेशल वाया नागदा, कोटा, सोगरिया, गुना, बीना चलेगी।

13 एवं 15 अक्‍टूबर 2025 को डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11704 डॉ. अम्‍बेडकर नगर - रीवा एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, देवास, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर चलेगी। इसका मक्‍सी रेलवे स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

11 अक्‍टूबर 2025 को भगत की कोठी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20844 भगत की कोठी - बिलासपुर एक्‍सप्रेस वाया कोटा, सोगरिया, गुना, बीना, निशातपुरा, भोपाल चलेगी।

12 एवं 14 अक्‍टूबर 2025 को बीकानेर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20846 बीकानेर - बिलासपुर एक्‍सप्रेस वाया कोटा, सोगरिया, गुना, बीना, निशातपुरा, भोपाल चलेगी।

11 अक्‍टूबर 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19321 इंदौर - पटना एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, फतेहाबाद, चंद्रावतीगंज, उज्‍जैन, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर चलेगी।

15 अक्‍टूबर 2025 को लक्ष्‍मीबाई नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 14309 लक्ष्‍मीबाई नगर - योगनगरी ऋषिकेश एक्‍सप्रेस वाया लक्ष्‍मीबाई नगर, देवास, मक्‍सी चलेगी।

11 एवं 12 अक्‍टूबर को लक्ष्‍मीबाई नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 14317 लक्ष्‍मीबाई नगर - योगनगरी ऋषिकेश एक्‍सप्रेस वाया लक्ष्‍मीबाई नगर, देवास, मक्‍सी चलेगी।

12, 13 एवं 15 अक्‍टूबर 2025 को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11125 रतलाम - ग्‍वालियर एक्‍सप्रेस वाया रतलाम, फतेहाबाद, चंद्रावतीगंज, इंदौर, देवास, मक्‍सी चलेगी।

11 एवं 14 अक्‍टूबर को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 21125 रतलाम - भिंड एक्‍सप्रेस वाया रतलाम, फतेहाबाद, चंद्रावतीगंज, इंदौर, देवास, मक्‍सी चलेगी।

13 अक्‍टूबर 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22645 इंदौर - त्रिवेंद्रम उत्‍तर एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, देवास, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर चलेगी। इस दौरान इसका मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

10 से 14 अक्‍टूबर 2025 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19303 इंदौर - भोपाल एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, फतेहाबाद, चंद्रावतीगंज, उज्‍जैन, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर चलेगी।

12 अक्‍टूबर 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12913 इंदौर - नागपुर एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, फतेहाबाद, चंद्रावतीगंज, उज्‍जैन, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर चलेगी।

12 अक्‍टूबर 2025 को डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19301 डॉ. अम्‍बेडकर नगर - यशवंतपुर एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, फतेहाबाद, चंद्रावतीगंज, उज्‍जैन, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर चलेगी।

11 अक्‍टूबर 2025 को मुम्‍बई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09189 मुम्‍बई सेंट्रल - कटिहार स्‍पेशल वाया रतलाम, नगदा, कोटा, सोगरिया, रुठियाई, गुना, बीना चलेगी। 

ये परिवर्तित मार्ग से चलेंगी (डाउन लाइन की ट्रेनें)

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20155 डॉ. आम्‍बेडकर नगर - नई दिल्ली एक्सप्रेस वाया इंदौर, फतेहाबाद चंद्राव‍तीगंज, रतलाम, नागदा चलेगी। इस ट्रेन का रतलाम स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। 

12 अक्‍टूबर 2025 को वाराणसी से चलने वाली साड़ी संख्या 20415 वाराणसी - इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर, मक्‍सी, देवास, इंदौर चलेगी। इस दौरान इसका मक्‍सी एवं देवास स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

14 अक्‍टूबर 2025 को वाराणसी से चलने वाली साड़ी संख्या 20413 वाराणसी - इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर, मक्‍सी, देवास, इंदौर चलेगी। इस दौरान इसका मक्‍सी एवं देवास स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

11 अक्‍टूबर 2025 को नाहरलगून से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09526 नाहरलगून - हापा स्‍पेशल वाया ग्‍वालियर, रुठियाई, कोटा, नागदा चलेगी।

10 से 14 अक्‍टूबर 2025 तक प्रयागराज से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 14116 प्रयागराज - डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर, मक्‍सी, देवास, इंदौर चलेगी। इस ट्रेन का मक्‍सी एवं देवास स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

10 से 14 अक्‍टूबर 2025 तक श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा - डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस वाया वाया संत हिरदाराम नगर, मक्‍सी, देवास, इंदौर चलेगी।

11 अक्‍टूबर 2025 को ग्‍वालियर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22194 ग्‍वालियर - दौंड एक्‍सप्रेस वाया ग्‍वालियर, रुठियाई, कोटा, नागदा चलेगी।

10 अक्‍टूबर 2025 को पटना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19314 पटना - इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर, मक्‍सी, देवास, इंदौर चलेगी। इस ट्रेन का मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

13 अक्‍टूबर 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22941 इंदौर शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर एक्‍सप्रेस वाया इंदौर - फतेहाबाद चंद्रावतीगंज - रतलाम - नागदा चलेगी।

10 से 14  अक्‍टूबर 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 18234 बिलासपुर इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर - मक्‍सी - देवास - इंदौर चलेगी।

12 अक्‍टूबर 2025 को साई नगर शिरडी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 04716 साई नगर शिरडी बीकानेर स्‍पेशल वाया भोपाल - निशातपुरा - बीना - गुना - सोगरिया - कोटा चलेगी।

13 अक्‍टूबर 2025 को दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09466 दरभंगा अहमदाबाद क्‍लोन वाया गुना - रुठियाई - कोटा - नागदा चलेगी।

13 अक्‍टूबर 2025 को बढ़नी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09044 बढ़नी बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल वाया बीना - गुना - सोगरिया - कोटा - नागदा चलेगी।

11 अक्‍टूबर 2025 को सूबेदारगंज से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09118 सूबेदारगंज उधना स्‍पेशल वाया ग्‍वालियर - रुठियाई - कोटा - नागदा चलेगी।

12 से 14 अक्‍टूबर 2025 तक रीवा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11703 रीवा डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर - मक्‍सी - देवास - इंदौर चलेगी। इस ट्रेन का मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

13 एवं 14 अक्‍टूबर 2025 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20843 बिलासपुर भगत की  कोठी एक्‍सप्रेस वाया भोपाल - निशातपुरा - बीना - गुना - सोगरिया - कोटा चलेगी।

11 अक्‍टूबर 2025 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20845 बिलासपुर बीकानेर एक्‍सप्रेस वाया भोपाल - निशातपुरा - बीना - गुना - सोगरिया - कोटा चलेगी।

13 अक्‍टूबर 2025 को पटना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19322 पटना इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर - मक्‍सी - देवास - इंदौर चलेगी। इस ट्रेन का मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

12 अक्‍टूबर 2025 को कामाख्‍या से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19306 कामाख्‍या डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस वाया हिरदाराम नगर - मक्‍सी - देवास - इंदौर चलेगी। इस ट्रेन का मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

12 अक्‍टूबर 2025 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 14310 योगनगरी ऋषिकेश लक्ष्‍मीबाई नगर एक्‍सप्रेस वाया मक्‍सी – देवास - लक्ष्‍मीबाई नगर चलेगी।

10 एवं 11 अक्‍टूबर 2025 को योगनगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 14318 योगनगरी ऋषिकेश लक्ष्‍मीबाई नगर एक्‍सप्रेस वाया मक्‍सी – देवास -लक्ष्‍मीबाई नगर चलेगी।

10, 13 एवं 14 अक्‍टूबर 2025 को ग्‍वालियर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11126 ग्‍वालियर रतलाम एक्‍सप्रेस वाया मक्‍सी - देवास - इंदौर चलेगी।

11 एवं 12 अक्‍टूबर  2025 को भिंड से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 21126 भिंड रतलाम एक्‍सप्रेस वाया मक्‍सी - देवास - इंदौर चलेगी।

10 एवं 11 अक्‍टूबर  2025 को ऊना हिमाचल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19308 ऊना हिमाचल इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर - मक्‍सी - देवास - इंदौर चलेगी।

11 अक्‍टूबर  2025 को त्रिवेंन्‍द्रम नॉर्थ से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22646 त्रिवेंन्‍द्रम नॉर्थ इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर - मक्‍सी - देवास - इंदौर चलेगी। इस ट्रेन का मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।

10 से 14 अक्‍टूबर 2025 तक भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19304 भोपाल इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संतहिरदाराम नगर - मक्‍सी - उज्‍जैन - फतेहाबाद चंद्रावतीगंज – इंदौर चलेगी। 

13 अक्‍टूबर 2025 को नागपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12914 नागपुर इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संतहिरदाराम नगर - मक्‍सी - उज्‍जैन - फतेहाबाद चंद्रावतीगंज – इंदौर चलेगी।

11 एवं 13 अक्‍टूबर 2025 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22912 हावड़ा इंदौर एक्‍सप्रेस वाया वाया संतहिरदाराम नगर - मक्‍सी - उज्‍जैन - फतेहाबाद चंद्रावतीगंज – इंदौर चलेगी।

14 अक्‍टूबर 2025 को कटिहार से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09190 कहिटार मुम्‍बई सेंट्रल स्‍पेशल वाया बीना – गुना – रुठियाई – सोगरिया – कोटा – नागदा - रतलाम चलेगी। 

ये ट्रेनें होंगे रिशेड्यूल

11, 13, 14 एवं 15 अक्‍टूबर 2025 की गाड़ी संख 20911 इंदौर - नागदपुर वंदे भारत 25 मिनट।

10 से 14 अक्‍टूबर 2025 को आरंभ होने वाली गाड़ी संख्‍या 19166/19168 साबरमती एक्‍सप्रेस 30 मिनट।

12 अक्‍टूबर 2025 को आरंभ होने वाली गाड़ी संख्‍या 15046 ओखा - गोरखपुर एक्‍सप्रेस 01 घंटा।

14 एवं 15 अक्‍टूबर 2025 को आरंभ होने वाली गाड़ी संख्‍या 22196 बान्‍द्रा टर्मिनस - वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी एक्‍सप्रेस 50 मिनट।

11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक आरंभ होने वाली गाड़ी संख्‍या 19489 अहमदाबाद - गोरखपुर एक्‍सप्रेस एवं गाड़ी संख्‍या 19091 बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्‍सप्रेस 01 घंटा।

13 अक्‍टूबर 2025 को आरंभ होने वाली गाड़ी संख्‍या 12720 हैदराबाद - जयपुर एक्‍सप्रेस 50 मिनट।

11 अक्‍टूबर 2025 को आरंभ होने वाली गाड़ी संख्‍या 02200 बान्‍द्रा टर्मिनस - वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी स्‍पेशल 30 मिनट।

11 अक्‍टूबर 2025 को इंदौर से आरंभ होने वाली गाड़ी संख्‍या 20916 इंदौर - लिंगपल्‍ली एक्‍सप्रेस 04 घंटे रिशेड्यूल रहेगी।

11 अक्‍टूबर 2025 को आरंभ होने वाली गाड़ी संख्‍या 17020 हैदराबाद - हिसार एक्‍सप्रेस 50 मिनट।

10 अक्‍टूबर 2025 को आरंभ होने वाली गाड़ी संख्‍या 07020 हैदाबाद - जयपुर स्‍पेशल 30 मिनट।

15 अक्‍टूबर 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09324 इंदौर - खडकी स्‍पेशल इंदौर से 4 घंटे रिशेड्यूल रहेगी। 

ये दूसरे मार्ग से होकर चलेंगी

14 अक्‍टूबर 2025 को रक्‍सौल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 05561 रक्‍सौल - वटवा स्‍पेशल वाया दमोह – बीना – गुना – रुठियाई – सोगरिया – कोटा – नागदा - रतलाम चलेगी।

12 अक्‍टूबर 2025 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09309 इंदौर - निजामुद्दीन स्‍पेशल वाया इंदौर - फतेहाबाद चंद्रावतीगंज - रतलाम-नागदा चलेगी। इस दौरान इसका रतलाम स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव रहेगा।

11 एवं 13 अक्‍टूबर 2025 को निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09310 निजामुद्दीन - इंदौर स्‍पेशल वाया नागदा – रतलाम - फतेहाबाद चंद्रावतीगंज - इंदौर चलेगी। इस दौरान इसका रतलाम स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव रहेगा।

10 से 14 अक्‍टूबर 2025 तक भगत की कोठी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 17606 भगत की काठी - काचिगुडा एक्‍सप्रेस वाया रतलाम – फतेहाबाद - लक्ष्‍मीबाई नगर – देवास - मक्‍सी चलेगी।  इस दौरान इसका लक्ष्‍मीबाई नगर एवं देवास स्‍टेशन पर ठहराव दिया गया है।

10 एवं 13 अक्‍टूबर 2025 को मुम्‍बई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09085 मुम्‍बई सेंट्रल - इंदौर स्‍पेशल वाया रतलाम – धौसवास – फतेहाबाद - इंदौर चलेगी।

11 से 14 अक्‍टूबर 2025 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या इंदौर - मुम्‍बई सेंट्रल स्‍पेशल वाया इंदौर - फतेहाबाद चंद्रावतीगंज – धौसवास - रतलाम चलेगी।

]]>
Wed, 08 Oct 2025 18:39:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
यात्री कृपया ध्यान दें : पूर्वोत्तर रेलवे में ब्लॉक से दो ट्रेनें निरस्त, सफर से पहले देखें अपडेट https://acntimes.com/train-cancellation-gorakhpur-gonda-anandnagar-block-september-2025 https://acntimes.com/train-cancellation-gorakhpur-gonda-anandnagar-block-september-2025 गोरखपुर–गोंडा खंड में तीसरी लाइन और गोरखपुर–आनंद नगर रेल खंड में दोहरीकरण कार्य के कारण 27 और 28 सितंबर को दो विशेष ट्रेनें रद्द रहेंगी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें, उत्‍तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर-गोंडा खंड में तीसरी लाइन एवं गोरखपुर – आनंद नगर रेल खंड में दोहरीकरण के लिए प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें निरस्‍त रहेगी। 

27 सितम्‍बर 2025 को रक्‍सौल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 05559 रक्‍सौल – उधना स्‍पेशल निरस्‍त रहेगी। इसी प्रकार, 28 सितम्‍बर 2025 को उधना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 05560 उधना – रक्‍सौल स्‍पेशल निरस्‍त रहेगी। 

यात्रीगण ट्रेन संचालन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यात्री रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग भी कर सकते हैं।

]]>
Tue, 23 Sep 2025 18:25:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
मिली ट्रेन की सुविधा ! गौतमपुरा रोड स्‍टेशन पर जोधपुर&इंदौर एक्‍सप्रेस ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव शुरू https://acntimes.com/the-Indore-jodhpur-express-will-stop-at-gautamapura-road-station https://acntimes.com/the-Indore-jodhpur-express-will-stop-at-gautamapura-road-station सीएन टाइम्स @ रतलाम । यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के गौतमपुरा रोड रेलवे स्‍टेशन पर जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू किया गया। प्रायोगिक तौर पर शुरू हुई सुविधा का श्रीगणेश इंर के सांसद शंकर लालवानी ने विधायक मनोज निर्भयसिंह पटेल की उपस्थिति में किया।

ट्रेन संख्‍या 14801 जोधपुर इंदौर एक्‍सप्रेस का गौतमपुरा रोड रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 21.50/21.52 बजे का रहेगा। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्‍या 14802 इंदौर जोधपुर एक्‍सप्रेस का गौतमपुरा रोड रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 05.17/05.19 बजे होगा।

ये उपस्थित रहे

ट्रेन के ठहराव के शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) पीयूष पांडेय, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (पॉवर) लेफ्टिनेंट डी. के. प्रजापति, मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश मथुरिया सहित मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं यात्री उपस्थित  रहे।

]]>
Sat, 06 Sep 2025 21:25:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
यात्री कृपया ध्यान दें ! रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त, कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया, जानिए& ट्रेनें प्रभावित होने की वजह https://acntimes.com/Many-trains-passing-through-Ratlam-Railway-Division-cancelled-some-short-terminated https://acntimes.com/Many-trains-passing-through-Ratlam-Railway-Division-cancelled-some-short-terminated एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उत्तर रेलवे के जम्मू रेल मंडल के कठुआ-मादोपुर पंजाब रेलखंड में रेल यातायात सस्पेंड हो गया है। इसका असर रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है जबकि कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ा।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि रेल यातायात सस्पेंड होने से 7 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर निरस्त किया गया है। दो ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

टिकट रद्द होने पर होगा रिफंड

बता दें कि, जम्मू मंडल पर भारी वर्षा के कारण कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या आई है। इस कारण आगे भी रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति जांच लें। रेल प्रशासन के अनुसार यदि टिकट रद्द होता है तो यात्रियों को नियमानुसार पूरा रिफंड भी किया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • 4 एवं 5 सितम्‍बर, 2025 को चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12471 बान्‍द्रा टर्मिनस - श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस।
  • 2, 3 एवं 5 सितम्‍बर, 2025 को चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12472 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा - बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस।
  • 4 सितम्‍बर, 2025 को चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12474 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा - गांधीधाम एक्‍सप्रेस।
  • 2 सितम्‍बर, 2025 को चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12475 हापा - श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस।
  • 3 सितम्‍बर, 2025 कको चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12477 जामनगर - श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस। 
  • 8, 15, 22 एवं 29 सितम्‍बर, 2025 को चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22941 इंदौर शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर एक्‍सप्रेस।
  • 3, 10, 17 एवं 24 सितम्‍बर, 2025 को चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22942 शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन इंदौर उधमपुर एक्‍सप्रेस।

शॉर्ट ओरिजिनेट/टर्मिनेट ट्रेनें

  • 02 से 19 सितम्‍बर, 2025 तक डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. आम्‍बेडकर नगर - श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस, अंबाला रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह अंबाला से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा तक निरस्‍त रहेगी।
  • 03 से 20 सितम्‍बर, 2025 तक श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस, अंबाला रेलवे स्‍टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। यह श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से अंबाला तक निरस्‍त रहेगी।
]]>
Tue, 02 Sep 2025 00:28:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि ! TTE लॉबी को बायोमेट्रिक प्रणाली से जोड़ने वाला भारतीय रेलवे का पहला मंडल बना https://acntimes.com/ratlam-railway-division-all-tte-lobbies-equipped-with-biometric-system https://acntimes.com/ratlam-railway-division-all-tte-lobbies-equipped-with-biometric-system >> रतलाम रेल मंडल का डिजिटलीकरण व संसाधन दक्षता की दिशा में बड़ा कदम

>> रतलाम रेल मंडल की सभी TTE लॉबियों में लागू हुई बायोमैट्रिक्स प्रणाली

>> बायोमैट्रिक लागू करने वाला भारतीय रेलवे का पहला रेल मंडल बना रतलाम

>> ऑन ड्यूटी और ऑफ ड्यूटी की सटीक पुष्टि से विवादों पर लगेगा विराम

एसीएन टाइम्स @ रतलाम ।  पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने रतलाम को टीटीई लॉबी में बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने में सफलता हासिल हुई है। यह उपलब्धि सिर्फ रतलाम मंडल की की ही नहीं बल्कि पूरे भारतीय रेलवे के लिए एक प्रेरक कदम और बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही रतलाम मंडल भारतीय रेलवे का पहला ऐसा मंडल बन गया है जिसने मंडल के सभी 9 टीटीई लॉबी को एक साथ बायोमेट्रिक प्रणाली से युक्त किया है।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि मंडल पर टीटीई लॉबी रतलाम के अतिरिक्त उज्जैन, इंदौर, डॉ. अम्बेडकर नगर, चित्तौड़गढ़, देवास, नीमच, नागदा एवं दाहोद की टीटीई लॉबियों को भी इस प्रणाली से युक्‍त किया गया है। इस पहल से ऑन ड्यूटी / ऑफ-ड्यूटी की सुनिश्चितता, कार्य में पारदर्शिता, और मैन्युअल प्रक्रियाओं से जुड़ी विवाद की संभावनाओं का पूर्ण निवारण संभव होगा।

यह भी देखें... रतलाम रेल मंडल में भ्रष्टाचार ! दिवंगत रेलकर्मी के बेटे से 10 हजार रुपए की घूस लेते कार्मिक विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, मुंबई विजिलेंस ने की कार्रवाई

अपेक्षा से कम समय में कर दिया काम

इस क्रांतिकारी बदलाव मंडल रेल प्रबंधक अश्‍विनी कुमार की दूरदर्शिता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिना वी. केवलरामानी का कुशल मार्गदर्शन तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक का निर्देशन में संभव हो सका है। इसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चैकिंग की कार्यकुशलता का विशेष योगदान रहा। इसके चलते ही यह कार्य अपेक्षा से भी कम समय में सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सका है।

यह भी देखें... रतलाम रेल मंडल का कमाल : रेलवे ने शाम 4.30 बजे किया बोनस का ऐलान, 6.15 बजे मंडल के 12,625 कर्मचारियों के खातों में पहुंच गए 21.75 करोड़ रुपए

ये फायदे होंगे इस प्रणाली के लागू होने से

  • चैकिंग स्टाफ के कार्य में मुक्त-प्रवाह लाएगी।
  • अनियमितताओं को समाप्त कर कर्यस्थल पर व्यवस्थित अनुशासन और विश्वास की पृष्ठभूमि तैयार करेगी।
  • टिकट चैकिंग से जुड़ी प्रक्रियाओं में यह पहल गुणवत्ता, दक्षता और जवाबदेही का नया मानदंड स्थापित करेगी।
  • ऑन ड्यूटी / ऑफ ड्यूटी की सटीक पुष्टि हो सकेगी।
  • मैन्युअल हस्तक्षेप से उत्पन्न विवादों पर पूर्ण विराम लगेगा।
  • कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही का उन्नय होगा।
  • अनियमितताओं के उन्मूलन से यात्री और कर्मचारी दोनों को सुरक्षित और विश्वसनीय परिवेश मिलेगा।

अन्य मंडलों में बढ़ी त्वरित स्थापना की संभावना

रतलाम मंडल की इस भूमिका को देखते हुए अन्य मंडलों में भी बायोमेट्रिक लॉबी प्रणाली की त्वरित स्थापना की संभावना दिखाई देती है। यह राष्ट्रीय रेल नेटवर्क में विश्वसनीयता और कुशलता की नई दृष्टि प्रस्तुत करता है। यह तकनीकी सुधार भारतीय रेलवे के डिजिटलीकरण और संसाधन दक्षता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

]]>
Sun, 31 Aug 2025 21:22:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP में रेल हादसा टला : टूटी पटरी पर आ गई हॉलिडे स्पेशल ट्रेन, कीमैन ने ट्रेन रुकवा कर टाला बड़ा हादसा https://acntimes.com/Rail-accident-averted-in-MP-Holiday-special-train-came-on-broken-track-keyman-stopped-the-train-and-averted-a-major-accident https://acntimes.com/Rail-accident-averted-in-MP-Holiday-special-train-came-on-broken-track-keyman-stopped-the-train-and-averted-a-major-accident
  • खंडवा छनेरा बरुड़ रेल खंड का में टला रेल हादसा
  • टूटी पटरी पर आ गई थी होलिडे स्पेशल ट्रेन
  • कीमैन ने पटरी देख रुकवाई ट्रेन वरना हो जाता हादसा
  • घटना पता चलने पर यात्रियों में मचा हड़कंप
  • एसीएन टाइम्स @ खंडवा । मध्य प्रदेश के खंडवा - छनेरा - बरुड़ रेल सेक्शन पर बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। यहां एक टूटी पटरी पर हॉलिडे स्पेशल ट्रेन (04159) आ गई। तभी एक कर्मचारी की नज़र पटरी पर पड़ गई और उसने ट्रेन रुकवा दी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

    हॉलिडे स्पेशल ट्रेन (04159) इटारसी से भुसावल की ओर जा रही थी। ट्रेन खंडवा – छनेरा – वरुड़ रेल खंड से गुजरी। यहां एक स्थान पर पटरी टूटी हुई थी और ट्रेन भी उसी पर आने वाली थी। गनीमत रही कि एक रेलवे कर्मचारी की टूटी पटरी पर नजर पड़ गई। उसने तत्काल ट्रेन को रोकने के लिए हाथ हिला कर इशारे किए। चालक ने जैसे ही देखा तो ट्रेन रोक दी।

    कीमैन की चौकसी के कारण टला हादसा

    जिस रेल खंड पर पटरी टूटी पाई गई वहां एक कीमैन काम कर रहा था। उसकी नजर टूटी पटरी पर और दूसरी ओर से आ रही ट्रेन संख्या 04159 पर पड़ी तो उसने बिजली की फुर्ती दिखाते हुए ट्रेन रुकवाने का प्रयास किया। इस प्रयास में वह सफल हो गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    अधिकारियों को दी जानकारी

    पटरी टूटी होने और कर्मचारी की सूझ-बूझ से हादसा टलने की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलते ही अफसर और अमला हरकत में आया और जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही टूटी पटरी को सुधारने का काम भी शुरू कर दिया।

    ]]>
    Sun, 17 Aug 2025 23:14:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेल सुविधा फिर से ! पर्यटन स्थल पर घूमने की प्लानिंग करने से पहले पढ़ें यह खबर, आसान हो जाएगी आपकी तलाश और यात्रा https://acntimes.com/Tourist-destination-rail-facility-resumed https://acntimes.com/Tourist-destination-rail-facility-resumed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, घूमने-फिरने के शौकीन हैं और इस मौसम का आनंद लेने के लिए कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लें। यह खबर आपकी तलाश आसान तो करेगी ही, प्रकृति से साक्षात्कार भी कराएगी। ऐसा पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन से संभव होगा।

    जी ! हां, आप सही समझे। पातालपानी और कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन फिर शुरू (Tourist destination rail facility resumed) हो रही है। पश्चिम रेलवे ने आप जैसे यात्रियों की माँग पर ही पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 26 जुलाई से प्रति शनिवार एवं रविवार चलेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1 , D2 व D3 रहेंगे।

    यह रहे चलने का शेड्यूल

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के अनुसार ट्रेन संख्‍या 52965 पातालपानी - कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलेगी। यह 13.05 बजे कालाकुंड पहुँचेगी। वापसी में ट्रेन संख्‍या 52966 कालाकुंड - पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चलेगी और 16.30 बजे पातालपानी पहुँच जाएगी।

    24 जुलाई से बुकिंग शुरू

    ट्रेन संख्या 52965/52966 पातालपानी- कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग 24 जुलाई, 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर होगी। इससे घूमने जाने और आने के लिए आपको अलग-अलग टिकट लेने होंगे। एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रुपए 265 है जबकि नॉन एसी चेयर कार में 20 रुपए में सफर कर सकते हैं। ट्रेनों के ठहराव और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

    ]]>
    Thu, 24 Jul 2025 01:12:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यात्री कृपया ध्यान दें ! भगत की कोठी & काचीगुडा के मध्‍य वन वे स्‍पेशल ट्रेन की सुविधा, रतलाम मंडल के यात्री मंगलवार को ले सकेंगे लाभ https://acntimes.com/One-way-special-train-facility-between-Bhagat-Ki-Kothi-Kacheguda https://acntimes.com/One-way-special-train-facility-between-Bhagat-Ki-Kothi-Kacheguda एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रेलवे द्वारा पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर भगत की कोठी से काचीगुडा तक ट्रेन (क्रमांक 07616) चलाई जा रही है। इस स्‍पेशल ट्रेन का एक फेरा वन वे रहेगा। यात्री इस ट्रेन की सुविधा का लाभ मंगलवार को ले सकते हैं।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि गाड़ी संख्‍या 07616 भगत की कोठी-काचीगुडा स्‍पेशल भगत की कोठी से 21 जुलाई (सोमवार) को 22.30 (रात 10.30 बजे) चलेगी। यह मंगलवार को 7.20 बजे रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़ पहुंचेगी। 07.25 बजे यहां से रवाना होकर नीमच पहुंचेगी। यहां यह 08.08 से 08.10 तक रुकेगी।

    मंदसौर में 08.54 बजे पहुंचेगी और 08.56 बजे रवाना होगी। इसके जावरा पहुंचने का समय 09.48 बजे रहेगा और 09.50 आगे के लिए चलेगी। रतलाम 10.40 बजे पहुंचेगी और वहां से 10.50 रवाना होकर उज्‍जैन पहुंचेगी। 13.00 से 13.05 बजे तक यहीं रहेगी। मक्‍सी में 13.50 से 13.52 बजे तक एवं सीहोर 15.19 से 15.20 बजे तक रहेगी। इसके बाद बुधवार को6 15.40 बजे काचीगुडा पहुंच जाएगी।

    ये कोच रहेंगे ट्रेन में

    यह ट्रेन सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं अनारक्षित सामान्‍य श्रेणी कोच के साथ चलेगी। इसका पाली मारवाड़, मारवाड़, सोजत रोड, ब्‍यावर, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्‍तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, जावरा, रतलाम, उज्‍जैन, मक्‍सी, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, रानी कमलापति, नर्मदापुरम्, इटारसी, खंडवा, मल्‍कापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली, पूर्णा, नांदेड़ एवं निजामाबाद स्‍टेशनों पर ठहराव रहेगा। अधिक जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

    ]]>
    Mon, 21 Jul 2025 20:20:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भारत के नाम नया कीर्तिमान ! PM नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे ऊंचे ब्रिज चिनाब ब्रिज का किया उद्घाटन, कटरा&श्रीनगर वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-inaugurated-the-worlds-highest-bridge-Chenab-Bridge https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-inaugurated-the-worlds-highest-bridge-Chenab-Bridge एसीएन टाइम्स @ नई दिल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज ‘चिनाब ब्रिज’ का उद्घाटन कर देश को समर्पित कर दिया। इस दौरान पीएम हाथ में तिरंगा लेकर ब्रिज पर चलते नजर आए। मोदी ने कटरा से श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई।

    भारत के नाम पर शुक्रवार को एक नया कीर्तिमान जुड़ गया। यह कीर्तिमान है चिनाब नदी पर बना विश्व के सबसे ऊंचे ब्रिज का उपयोग शुरू होना। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने अंजी केबल ब्रिज का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिह्ना, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। मोदी ने चिनाब नदी पर रेलवे का सबसे बड़ा ब्रिज बनाने वाले श्रमिकों से मुलाकात भी की। उन्होंने श्रमिकों की प्रशंसा की जिनकी कड़ी मेहनत के कारण ब्रिज आकार ले पाया है।

    एफिल टॉपर से भी ऊंचा है ब्रिज

    उद्घाटन के पश्चात पीएम मोदी ने बताया कि चिनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, यह ब्रिज भी एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। चिनाब ब्रिज हो या फिर आंजी ब्रिज... ये जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे। इससे टूरिज्म तो बढ़ेगा ही इकोनॉमी के दूसरे सेक्टर्स को भी लाभ होगा। जम्मू कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी दोनों क्षेत्रों के कारोबारियों के लिए नए अवसर बनाएगी। इससे यहां की इंडस्ट्री को गति मिलेगी।

    वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी कटरा (एसवीडीके) से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। हरी झंडी दिखाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की। गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन में कुल 8 कोच हैं, जिसमें 653 यात्री बैठ सकते हैं। यह ट्रेन ठंडे इलाकों से होकर गुजरेगी। इसे इसी हिसाब से ट्रेन को डिजाइन किया गया है। कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के बीच में 25 स्टेशन आएंगे। उन्होंने ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों से भी बातचीत की।

    12 महीने चलेगी ट्रेन

    ट्रेन के लोको पायलट रामपाल शर्मा के अनुसार यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। पीएम नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय रेल कर्मचारियों ने एक सदियों पुराना सपना पूरा किया है। उन्होंने बताया कि यह विशेष रूप से रेल इंजीनियरों के दृढ़ संकल्प, निष्ठा और समर्पण से संभव हुआ है। यह कोई साधारण या आसान काम नहीं था। मार्ग बेहद चुनौतीपूर्ण है। यह वंदे भारत ट्रेन सभी आधुनिक सुविधाओं से भरपूर है। यह ट्रेन पूरे 12 महीने चलेगी।

    एक्स हैंडल पर पीएम ने की यह पोस्ट

    पीएम ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि, चिनाब रेल पुल के निर्माण से जुड़े कुछ लोगों के साथ परस्पर बातचीत की। वे भारत के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले हैं और देशवासियों के लिए आधुनिक अवसंरचना के निर्माण के अपने संकल्प में अडिग हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें बहुत चुनौतीपूर्ण समय में काम करना भी शामिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार उनके द्वारा किए गए काम पर कितना गर्व करते हैं।

    11 वर्ष में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं हुईं पूरी

    रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने मीडिया को बताया कि, 'पिछले 11 सालों में रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि जब कोई परियोजना का शिलान्यास होता है तो उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। हम उसी के अनुसार काम कर रहे हैं। पंबन ब्रिज और यूएसबीआरएल परियोजना में यह विजन साफ नजर आता है। पूरे पूर्वोत्तर को जोड़ने के लिए भी काम हो रहा है। आइजोल तक रेलवे लाइन बिछाने का काम प्रगति पर है। जल्दी ही ट्रेनों की आवाजाही शुरू होगी। सिक्किम परियोजना पर भी काम चल रहा है। कर्णप्रयाग को जोड़ने के लिए एक अलग सुरंग बनाई है जो टी50 से भी लंबी होगी। जहां रेलवे कनेक्टिविटी नहीं है, ऐसे दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों पर एक साथ काम हो रह है।

    ]]>
    Fri, 06 Jun 2025 18:24:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    PM in Gujarat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाहोद में 22800 करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाएं जनता को समर्पित की, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दो ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई https://acntimes.com/Prime-Minister-Narendra-Modi-dedicated-railway-projects-worth-more-than-22800-crores-to-the-public-in-Dahod-also-flagged-off-two-trains https://acntimes.com/Prime-Minister-Narendra-Modi-dedicated-railway-projects-worth-more-than-22800-crores-to-the-public-in-Dahod-also-flagged-off-two-trains एसीएन टाइम्स @ दाहोद । भारतीय रेल ने गुजरात के बहुआयामी विकास में बड़ा योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 मई, 2025 (सोमवार) को गुजरात के दाहोद में 22,800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की कई प्रमुख रेल अवसंरचना परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई वेरावल (सोमनाथ) - साबरमती (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस तथा वलसाड - दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई।

    प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय रेल के नए लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र का निरीक्षण तथा लोकार्पण किया। यह संयंत्र घरेलू ज़रूरतों के साथ-साथ निर्यात के लिए भी 9000 एचपी के 1200 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण करेगा। प्रधानमंत्री ने संयंत्र से निर्मित पहले इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाई। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद में सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया तथा नई वंदे भारत और एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने सहित लगभग 22,800 करोड़ रुपए की लागत वाली कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

    कई स्टेशनों पर हुए आयोजन

    इस अवसर पर वेरावल, वलसाड, आणंद, राजकोट, दाहोद, साबरमती आदि कई स्टेशनों पर समारोह आयोजित किए गए। इनमें सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे। 

    आणंद - गोधरा (78.80 किमी) दोहरीकरण परियोजना

    78.80 किलोमीटर लंबे आणंद - गोधरा खंड का दोहरीकरण 693 करोड़ रुपए की लागत से पूरा हुआ है। आणंद -गोधरा खंड गुजरात के आणंद, पंचमहल और वडोदरा जिलों से होकर गुजरता है। यह खंड अहमदाबाद से रतलाम की ओर एक वैकल्पिक संपर्क मार्ग के रूप में कार्य करता है, जो व्यस्त वडोदरा स्टेशन को प्रभावी ढंग से बायपास करता है। पहले यह सिंगल लाइन वाला खंड अब डबल लाइन वाले खंड में अपग्रेड किया गया है। इसने भारी ट्रैफिक वाले अहमदाबाद-वडोदरा और वडोदरा-गोधरा खंडों में भीड़भाड़ को काफी हद तक कम कर दिया है, जिससे यात्री और माल यातायात दोनों को फायदा हुआ है। इससे ट्रेन की समयपालनता में सुधार हुआ है और यात्रा का समय कम हुआ है, जिससे दैनिक यात्रियों, व्यापारियों, पर्यटकों, छात्रों और व्यापारिक यात्रियों के लिए आसान और तेज आवाजाही की सुविधा हुई है।

    साबरमती - बोटाद खंड का विद्युतीकरण और गुजरात राज्य में रेल नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण

    106 किलोमीटर लम्बी तथा 333 करोड़ रुपए की लागत वाली साबरमती-बोटाद रेल लाइन का विद्युतीकरण अहमदाबाद और बोटाद के जिलों को कवर करता है। यह परियोजना गुजरात में रेल नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण को पूरा करके एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। यह भावनगर के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी प्रदान करता है और अहमदाबाद और आस-पास के क्षेत्रों तक पहुँच को बेहतर बनाता है। यह पहल पर्यावरण के अनुकूल, टिकाऊ और तेज़ परिवहन सुनिश्चित करती है। इसने जीवाश्म ईंधन के आयात पर निर्भरता को भी कम किया है। 

    रोलिंग स्टॉक कारखाना, दाहोद में लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप 

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दाहोद में लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 2022 में दाहोद के रोलिंग स्टॉक कारखाना में नए लोको मैन्युफैक्चरिंग शॉप की आधारशिला रखी थी। इस परियोजना में मैन्युफैक्चरिंग कारखाने के निर्माण की लागत यानी 645 करोड़ रुपए और अगले 11 वर्षों में 20,760 करोड़ रुपए की लागत से 1,200 हाई-हॉर्सपावर (9,000 एचपी) इलेक्ट्रिक फ्रेट लोकोमोटिव का उत्पादन शामिल है, जिससे इसकी कुल लागत 21,405 करोड़ रुपए हो जाएगी। इस अत्याधुनिक शॉप का उद्देश्य लोकोमोटिव का उत्पादन करना है, जिससे भविष्य में ट्रेन संचालन के लिए इंजनों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

    राजकोट – हड़मतिया (39 किमी) दोहरीकरण परियोजना (राजकोट – कानालुस दोहरीकरण परियोजना का हिस्सा - 111.20 किमी)

    राजकोट- कानालुस दोहरीकरण परियोजना का 39 किलोमीटर का राजकोट - हड़मतिया खंड लगभग 377 करोड़ रुपए की लागत से पूरा हुआ है। पहले सिंगल लाइन वाला राजकोट - हड़मतिया खंड अब डबल लाइन खंड में अपग्रेड हो गया है। यह अतिरिक्त लाइन मौजूदा खंड पर भीड़भाड़ कम करने, ट्रैक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ इस खंड पर ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार करने में मदद करेगी। यह परियोजना इस क्षेत्र में उद्योगों से माल यातायात के कुशल आवागमन के साथ माल परिवहन को भी एक प्रमुख प्रोत्साहन प्रदान करती है। यह पर्यटन को बढ़ावा देती है और यात्रियों, विशेष रूप से तीर्थ स्थल द्वारका की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए लाभदायक है। 

    दाहोद कारखाना में निर्मित इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उदघाटन

    हाई हॉर्स पॉवर वाले इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (9000 एचपी) भारत के सबसे शक्तिशाली और लागत प्रभावी इंजनों में से एक है। गर्व से, भारत में निर्मित, ये लोकोमोटिव अत्याधुनिक IGBT प्रपल्शन तकनीक से लैस हैं, जो इसे ऊर्जा कुशल बनाता है। इन लोकोमोटिव में 4500 से 5000 टन कार्गो का भार 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से, यहां तक कि खड़ी ढलान पर भी ढोने की क्षमता है। ये लोकोमोटिव रेल द्वारा कार्गो परिवहन के भविष्य को बदलने के लिए तैयार हैं। इनका निर्माण भारत सरकार की 'मेक इन इंडिया' और 'मेक फॉर वर्ल्ड' पहल के तहत किया जा रहा है। 

    वेरावल (सोमनाथ) और साबरमती (अहमदाबाद) के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

    वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी लाती है, जिससे तीर्थस्थल सोमनाथ मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को तेज़ और अधिक सुविधाजनक यात्रा मिलती है। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो यात्रियों के लिए बेहतर आराम और बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करती है। 

    वलसाड और दाहोद स्टेशनों के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन

    वलसाड और दाहोद स्टेशनों के बीच एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत से दक्षिण गुजरात और दाहोद के बीच कनेक्टिविटी में काफी सुधार हुआ है। इस बेहतर रेल संपर्क से वलसाड के आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों तक सीधी पहुंच प्रदान करके दाहोद और आस-पास के आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, यह क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देता है, गुजरात भर में सुचारू व्यापारिक आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है, और यात्रियों को यात्रा का एक सुरक्षित, कुशल और समयबद्ध माध्यम प्रदान करता है।

    ]]>
    Mon, 26 May 2025 20:34:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सुविधा में इजाफा ! इंजिन में वातानुकूलित कैबिन और एर्गोनॉमिक सीटों ने लोको पायलट की वर्किंग कंडीशन में आया सुधार, ज्यादा ट्रैफिक वाले रूट पर बन रहे रनिंग रूम https://acntimes.com/The-working-condition-of-loco-pilots-improved-due-to-air-conditioned-cabin-and-ergonomic-seats-in-the-railway-engine https://acntimes.com/The-working-condition-of-loco-pilots-improved-due-to-air-conditioned-cabin-and-ergonomic-seats-in-the-railway-engine एसीएन टाइम्स @ डेस्क । भारतीय रेल अब छुक-छुक इंजिन वाली नहीं रही है, बल्कि समय के साथ लगातार अपग्रेड हो रही है। बीते 10 वर्षों में लोकोमोटिव में हुए बदलावों से लोको पायलट की वर्किंग कंडीशन में काफी सुधार आया है। सिर्फ इतना ही नहीं, रनिंग रूम भी सर्वसुविधायुक्त हुए हैं।

    लोको पायलट भारतीय रेल परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनके वर्किंग कंडीशन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। पिछले 10 वर्षों में लोको पायलट के सभी रनिंग रूम को वातानुकूलित किया गया है और उन्हें अच्छे से सुसज्जित किया गया है। 2014 से पहले देश का एक भी रनिंग रूम वातानुकूलित नहीं था। 10 वर्षों में आधे से ज़्यादा लोको कैबिन को एर्गोनॉमिक सीटों, वातानुकूलन और अन्य सुधारों के साथ अपग्रेड किया गया है। पहले एक भी लोको कैबिन वातानुकूलित नहीं था। 

    लोकोमोटिव में लगाए जा रहे सुविधाघर, बन रहे रनिंग रूम

    सभी नए लोकोमोटिव्स में सुविधाघर भी लगाए जा रहे हैं। एक दशक पहले यह निर्माण योजना का हिस्सा भी नहीं था। पुराने लोकोमोटिव्स में सुविधाघर लगाने के लिए रेट्रोफिटिंग की जा रही है। इसके लिए डिज़ाइन में संशोधन भी किए जा रहे हैं। जिन मार्गों पर भारी ट्रैफिक रहता है, वहाँ नए रनिंग रूम बनाए जा रहे हैं। इन प्रयासों से लोको पायलट के वर्किंग ऑवर्स में उल्लेखनीय कमी आई है।

    सेफ्टी को लेकर भी हुआ काफी काम

    कोहरे में सुरक्षा के लिए फॉग-सेफ्टी उपकरण, कवच, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम और इंप्रूव्ड ब्रेकिंग सिस्टम जैसी तकनीकों से रेलवे सेफ्टी बेहतर हुई है और लोको पायलट को भी काफी सुविधा मिली है। ऑनबोर्ड सुविधाएँ, उन्नत तकनीकें और रेस्ट के लिए पर्याप्त समय से लोको पायलट के कार्य वातावरण लगातार बेहतर हुए हैं।

    ये सुविधाएं भी मिलने लगीं

    मालगाड़ी सबअर्बन ट्रेन और पैसेंजर एवं मेल एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन करने वाले लोको पायलटों के टॉयलेट ब्रेक और स्नेक्स हेतु व्यवस्था रहती है। माल गाड़ियां कई स्टेशनों और यार्ड में रुकती हैं। इन स्टेशनों पर पर्याप्त समय होता है जिससे कर्मचारी सुविधाघर का का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही यह समय नाश्ते के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है।

    ट्रेनों का परिचालन भी अल्प दूरी के लिए हो रहा

    सबअर्बन तथा मैट्रो ट्रेनों का परिचालन अल्प दूरी के लिए किया जाता है और इनके चालक दल टर्मिनल स्टेशनों पर सुविधाघर का उपयोग करते हैं। पैसेंजर ट्रेनों पर कार्यरत कर्मचारी स्टेशन पर ट्रेन के खड़े रहने के दौरान ट्रेन के सुविधाघर का उपयोग करते हैं और इस समय का उपयोग नाश्ते के लिए भी करते हैं। स्टेशन के कर्मचारी लोको पायलट को सदैव सहयोग देते हैं। लोको पायलट को वॉकी-टॉकी की सुविधा भी दी गई है। इसके द्वारा वे स्टेशन के कर्मचारियों के संपर्क में रहते हैं।

    ]]>
    Sat, 19 Apr 2025 00:32:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेल यात्री ध्यान दें ! रतलाम स्टेशन पर बिक रहा एक्सपायरी कोल्डड्रिंक, DRM को सूचना देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई, रेलमंत्री को किया ट्वीट, अभा ग्राहक पंचायत ने की लिखित शिकायत https://acntimes.com/Attention-railway-passengers-Expired-cold-drinks-are-being-sold-at-Ratlam-station https://acntimes.com/Attention-railway-passengers-Expired-cold-drinks-are-being-sold-at-Ratlam-station एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आप रेल यात्रा के लिए रतलाम रेलवे स्टेशन की खान-पान स्टॉलों से कोई वस्तु खरीद रहे हैं तो उसकी एक्सपायरी डेट जांच लें, क्योंकि यहां एक्सपायरी डेट का सामान भी बिक रहा है। स्टेशन के पर एक्सपायरी डेट का कोल्डड्रिंक बिकने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मंडल रेल प्रबंधक को दिए जाने के बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ तो रेलमंत्री अश्विन वैष्णव को उनके ऑफिशियल X हैंडल पर ट्वीट भी करना पड़ा। मामले में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा रेलवे को इसकी लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।

    घटना रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 एवं 2 का है। बुधवार की शाम रतलाम से इंदौर जा रहे एक यात्री ने स्टेशन स्थित खान-पान स्टॉल से कोल्डड्रिंक खरीदा। सावधानी बतौर उसने को कोल्डड्रिंक की बोतल पर छपी मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट पर नजर डाली तो चौंक गया। उस पर लगभग पौने दो महीने पहले की एक्सपायरी डेट (19 जनवरी, 2025) छपी पाई। यात्री ने इस बारे में स्टॉल पर मौजूद वितरक और अपने परिजन को भी बताया। परिजन ने इसकी जानकारी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत के सह सचिव अनुराग लोखंडे को दी। लोखंडे ग्राहक पंचायत के अन्य सदस्यों के साथ स्टेशन पहुंचे। वस्तु स्थिति का पता लगाने के लिए उनकी टीम ने अलग-अलग स्टॉल से कोल्डड्रिंक की तीन बोतलें खरीदीं तो उस पर भी एक्सपायरी डेट 19 जनवरी 2025 छपी मिली।

    DRM को दूरभाष पर बताया, दो घंटे से ज्यादा इंतजार भी किया

    चौंकाने वाली बात है कि अनुराग लोखंडे के साथ मौजूद ग्राहक पंचायत के सदस्य ने स्टेशन पर एक्सपायरी डेट का कोल्डड्रंक बेजे जाने की जानकारी डीआरएम अश्विन कुमार को उनके मोबाइल फोन पर दी। डीआरएम ने सूचना देने वाले को फोटो-वीडियो बनाकर भेजने का सुझाव दिया। अगले ही पल उन्हें एक्सपायरी डेट वाली कोल्डड्रिंक की बोतलों के फोटो और वीडियो भी उन्हें उपलब्ध करवा दिए गए जिसकी जानकारी भी उन्हें दी गई। डीआरएम ने कार्रवाई के लिए उक्त फोटो-वीडियो व जानकारी सीनियर डीसीएम को भेजने की बात कही। इसके बावजूद काफी देर तक न तो मौके पर रेलवे का न तो कोई जिम्मेदार व्यक्ति पहुंचा और न ही मामले की जानकारी देने वालों से दूरभाष के माध्यम से ही संपर्क साधा गया।

    रेल मंत्री और पश्चिम रेलवे झोन को किया ट्वीट

    काफी देर तक कोई कार्रवाई होते नहीं देख ग्राहक पंचायत की ओर से रेल मंत्री अश्विन वैष्णव, पश्चिम रेलवे, रतलाम डीआरएम और रतलाम कलेक्टर के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फोटो-वीडियो के साथ जानकारी साझा करना पड़ी। एक्स हैंडल पर रेलसेवा हैंडल की ओर से मामले को कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों की ओर अग्रेषित करने की जानकारी दी गई। हालांकि, मंडल रेल प्रशासन की ओर से इसके बाद भी कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की गई। कार्रवाई होना तो दूर, डीआरएम ने संबंधित को स्टेशन मास्टर से लिखित शिकायत करने के बाद ही कार्रवाई होने का मैसेज भेजकर अपने कर्त्तव्य की इतिश्री कर ली।

    जानिए, कौन ही एक्सपायरी कोल्डड्रिंक का सप्लायर

    अभा ग्राहक पंचायत के प्रांत सहसचिव लोखंडे ने एसीएन टाइम्स को बताया कि स्टॉल संचालकों से चर्चा करने पर पता चला है कि कोल्डड्रिंक की सप्लाई रतलाम शहर के जयंत इंटरप्राइजेस द्वारा की जाती है। जब उन्होंने इस बारे में उसके संचालक सुभाष जैन से बात की तो उनका रवैया गैरजिम्मेदाराना रहा। लोखंडे के अनुसार जिस कंपनी का कोल्डड्रिंग एक्सपायरी डेट का पाया गया है उसकी जिले में डीलरशिप जयंत इंटरप्राइजेस के पास ही है। यानी उनके माध्यम से सिर्फ रेलवे स्टेशन पर ही नहीं, बल्कि जिलेभर में अमानक कोल्डड्रिंक सप्लाई किया गया होगा। अतः इस मामले में जिला प्रशासन को भी संज्ञान लेकर कार्रवाई करना चाहिए।

    गलती से कोई बोतल आ गई होगी, बदल देंगे

    इस मामले में एसीएन टाइम्स ने जयंत इंटरप्राइजेस के संचालक सुभाष जैन से बात की तो उनका कहना था कि हम तो सही सामग्री ही सप्लाई करते हैं। हो सकती है एक-दो बोतल एक्सपायरी डेट वाली आ गई हो। मैं अपने कर्मचारी को स्टेशन भेज कर ऐसी बोतलें बदलवा देंगे।

    ]]>
    Wed, 12 Mar 2025 23:24:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ...ताकि आरामदेह हो रेल यात्रा ! बांद्रा टर्मिनस&हज़रत निज़ामुद्दीन युवा एक्सप्रेस ट्रेन अब एलएचबी रैक से चलेगी, 160 किमी रफ्तार से चल सकेगी https://acntimes.com/Bandra-Terminus-Hazrat-Nizamuddin-Yuva-Express-train-will-now-run-with-LHB-rack https://acntimes.com/Bandra-Terminus-Hazrat-Nizamuddin-Yuva-Express-train-will-now-run-with-LHB-rack एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्‍या 12247/12248 बान्‍द्रा टर्मिनस – हजरत निजामुद्दीन युवा एक्‍सप्रेस के पारंपरिक आईसीएफ रैक को लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) रैक में बदलने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे द्वारा यह निर्णय यात्रियों के यात्रा अनुभव को और अधिक आरामदायक बनाने के उद्देश्‍यों को पूरा करने के लिए लिया गया है। 

    गाड़ी संख्‍या 12247 बान्‍द्रा टर्मिनस हजरत निजामुद्दीन युवा एक्‍सप्रेस 02 मई, 2025 से तथा गाड़ी संख्‍या 12248 हजरत निजामुद्दीन बान्‍द्रा टर्मिनस युवा एक्‍सप्रेस 03 मई, 2025 से एलएचबी रैक से चलेगी। इस ट्रेन में अब एसी 3-टियर इकोनॉमी क्लास के 18 एवं एसी चेयरकार के 2 कोच रहेंगे।

    इसलिए आरामदायक होगा सफर

    नए रैक में बेहतर इंटीरियर है, जो यात्रियों को सुखद यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगे। एलएचबी रैक ट्रेन उच्च सुरक्षा मानकों की पुष्टि करती है। इसमें एंटी-क्लाइम्बिंग कपलर, कुशल ब्रेकिंग सिस्टम, अग्निरोधी सामग्री आदि शामिल हैं। इस ट्रेन की बर्थ अधिक आरामदायक है तथा शौचालय अधिक बड़े हैं। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार से चल सकती है। इन एलएचबी रैक में साइड मिडिल बर्थ नहीं होती, जिससे बैठने के लिए जगह ज़्यादा मिलती है। इस बदलाव से यात्रियों को अतिरिक्त आराम मिलेगा और सुरक्षा एवं संरक्षा बढ़ेगी।

    ]]>
    Tue, 25 Feb 2025 14:12:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अभिनंदन विलक्षण प्रतिभा का ! रतलाम DRM ने किया 'रेलवे मैन' अक्षद पंडित का सम्मान, 5000 ट्रेनों के नंबर और चलने का समय है कंठस्थ https://acntimes.com/Ratlam-DRM-honored-Akshad-Pandit-also-known-as-Railway-Man https://acntimes.com/Ratlam-DRM-honored-Akshad-Pandit-also-known-as-Railway-Man एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रेलवे मैन के नाम से देश में अपनी पहचान बनाने वाले अक्षद पंडित को रतलाम रेल मंडल प्रबन्धक अश्विनी कुमार ने सम्मानित किया। डीआरएम ने अक्षद का अभिनंदन उन्हें अपने कक्ष में बुला कर किया और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा भी की।

    संगीत की प्रोफेसर डॉ. स्नेहा पंडित एवं पत्रकार भुवनेश पंडित के पुत्र अक्षद को भारतीय रेलवे में चल रही 4000 से 5000 ट्रेनों के नम्बर, उनका आने-जाने का समय व अन्य जानकारियां कण्ठस्थ हैं। यही वजह है कि कई लोग इन्हें रेलवे का इनसाइक्लोपीडिया भी कहते हैं। अक्षद की इस प्रतिभा की जानकारी मिली तो रतलाम रेल मंडल प्रबंधक अश्विनी कुमार उससे मिलने का मन बना लाया। 

    डीआरएम कुमार ने अक्षद से से मिलने की इच्छा जाहिर की और उन्हें व उनके माता-पिता को बुलावा भेज दिया। अक्षद अपनी माता स्नेहा और पिता भुवनेश के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे जहां डीआरएम ने अक्षद का स्वागत व सम्मान किया। उन्होंने विलक्षण प्रतिभा के धनी अक्षद  के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

    ]]>
    Mon, 10 Feb 2025 21:38:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    X पर शिकायत से जागे जिम्मेदार ! रेलमंत्री जी, आप रतलाम में ही बना लें अपना निवास, क्योंकि यहां की (अ)व्यवस्थाएं आपके निर्देश पर ही दूर होती हैं https://acntimes.com/Ratlam-Railway-Division-officials-woke-up-only-after-complaint-was-made-to-the-Railway-Minister https://acntimes.com/Ratlam-Railway-Division-officials-woke-up-only-after-complaint-was-made-to-the-Railway-Minister एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल में अगर कोई समस्या है तो उसके लिए मंडल प्रशासन से कोई उम्मीद नहीं रखें। सीधे रेल मंत्री और रेल मंत्रालय से ही शिकायत करें। यहां के अधिकारी-कर्मचारी रेल मंत्री अथवा रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर ही जाग्रत होते हैं। रतलाम के एक एडवोकेट को भी यही कदम उठाना पड़ा तब मंडल के जिम्मेदारों को समस्या नजर आई। बेहतर होगा कि, रेल मंत्री रतलाम मंडल में ही अपना निवास बना लें, ताकि रेलवे से जुड़ी समस्याओं व असुविधाओं के हल के लिए जहां-तहां शिकायत न करना पड़े।

    रतलाम रेल मंडल कार्यालय परिसर में फैली गंदगी को लेकर ऐसा ही हुआ। मंडल स्‍तर पर स्‍वच्‍छता का बिगुल बजाकर साफ सफाई की दुहाई देने वाले अधिकारी मंडल कार्यालय में ही स्‍वच्‍छता को लेकर लापरवाह बने हुए थे। कार्यालय परिसर में ही एसबीआई ब्रांच स्थित है।इसके सामने लंबे समय से गंदगी बहकर सीधे पिछले हिस्से के इंट्री गेट वाले एरिया की सड़क तक फैल रही थी। इसकी सूचना इंजीरियरिंग विभाग के अधिकारियों को कई बार दी गई। लेकिन इसे लेकर कोई सुनवाई नहीं की गई। अंततः बैंक के ग्राहक द्वारा रेलमंत्री को ट्वीट किया गया। तब जाकर स्‍थाई ड्रेनेज के इंतजाम किए जा रहे हैं। हालांकि इस एरिया में बेरिकेटिंग किए जाने से बैंक के ग्राहकों के अलावा रेलवे के कामों के लिए मंडल कार्यालय आ रहे लोगों को अपने वाहन झड़े करने में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    इंजीनियरिंग विभाग ने शिकायत पर नहीं दिया ध्यान

    डीआरएम कार्यालय के पिछले द्वारा के पास टीआरडी की बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग के टॉयलेट से जुड़ी नाली जाम हो गई। नतीजतन गंदगी चैंबर से उफन कर सड़क पर बहने लगी। इससे यहां आने-जाने वाले रेलकर्मियों को काफी परेशानी झेलना पड़ रही थी। रेलवे कैंटीन और डीआरएम कार्यालय परिसर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के ग्राहक भी परेशान थे। इसकी शिकायत इंजीनियरिंग विभाग के सहायक इंजीनियर से की गई थी लेकिन उनके कानों में जूं तक नहीं रेंगी।

    शिकायत की तो मच गया हड़कंप

    उक्त समस्या का सामान बैंक के ग्राहक एडवोकेट अमित पांचाल को भी करना पड़ा। उन्होंने जानकारी निकाली तो पता चला कि इस समस्या को लेकर मंडल रेल प्रशासन गंभीर नहीं है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उन्होंने बुधवार समस्याग्रस्त परिसर के फोटो खींचकर रेल मंत्री अश्विन कुमार, रेल मंत्रालय सहित अन्य के X हैंडल पर शेयर कर दिए। समस्या X हैंडल पर बताते ही न सिर्फ मंत्रालय, वरन पश्चिम रेलवे मुख्यालय और स्थानीय मंडल रेल प्रशासन भी हरकत में आ गया।

    शुरू हो गई कार्रवाई

    समस्या रेलमंत्री तक पहुंचते ही मंडल के अधिकारियों और अमले को समस्या भी नजर आ गई और लोगों की परेशानी भी समझ आ गई। गुरुवार को ताबड़तोड़ में सफाई शुरू भी हो गई। यह देखकर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है कि अगर रेल मंत्री अपना निवास रतलाम रेल मंडल मुख्यालय पर ही बना लें तो लोगों को ऐसी परेशानियों से जूझना नहीं पड़ेगा। उनके यहां रहने से समस्या स्वतः ही हल हो जाएगी।

    समस्या देख हुई हैरानी, इसलिए की शिकायत

    मैं ट्रांजेक्शन के लिए डीआरएम कार्यालय स्थित एसबीआई की ब्रांच गया था। यहां उक्त समस्या पर नजर पड़ी तो हैरान रह गया कि जिस स्थान पर डीआरएम सहित तमाम आला अधिकारी रोज गुजरते हों और घंटों रहते हों, वहां की कोई सुध नहीं ले रहा। यह भी पता चला कि जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है। इसलिए उच्च स्तर पर शिकायत करना पड़ी।

    अमित पांचाल (एडवोकेट), शिकायतकर्ता

    ]]>
    Thu, 06 Feb 2025 21:15:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मांगें सभी के काम की : भाजपा ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र सौंपकर की यात्री सुविधाओं की मांग, जानिए& क्या सुझाव दिए https://acntimes.com/BJP-submitted-a-letter-to-the-General-Manager-of-Western-Railway-demanding-passenger-facilities https://acntimes.com/BJP-submitted-a-letter-to-the-General-Manager-of-Western-Railway-demanding-passenger-facilities एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र के रतलाम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने पत्र सौंपा। इसमें यात्री सुविधा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। इसमें टिकट एवं आरक्षण कार्यालय का स्थान बदलने की आवश्यकता जताई गई है।

    महाप्रबंधक मिश्रा को पत्र जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में दिया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, यात्री सलाहकार समिति सदस्य मनोहर पोरवाल, हेमंत राहोरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपा ने पत्र में बताया कि वर्तमान में टिकट घर एवं आरक्षण कार्यालय का स्थान परिवर्तन कर प्लेटफॉर्म नं. 4 से लगे पुराने बड़े माल गोदाम के यहां शिफ्ट करना उचित होगा। इससे पर्याप्त यात्रियों को सुविधा होगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि पुराने जावरा फाटक से प्लेटफॉर्म नं. 1 व 2 पर जाने के लिए मार्ग खोलने की मांग भी की। प्लेटफॉर्म की लम्बाई अधिक होने से मुख्य टिकट घर से इंदौर की तरफ जाने वाले यात्रियों को अधिक पैदल चलना पड़ता है।

    भोपाल के लिए रात 10 बजे चले नई ट्रेन

    भाजपा नेताओं ने पत्र में बताया कि रेलवे द्वारा निर्धारित दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए प्रीमियम पार्किंग दर अधिक है, अतः इसे कम किया जाना आवश्यक है। रतलाम जंक्शन से जुड़े 6-7 जिलों के यात्रियों को भोपाल जाने के लिए ट्रेनों की संख्या भी बहुत कम है, अतः रात 10 बजे नई ट्रेन चलाई जाए। इससे सुबह भोपाल पहुंच कर वे लोग कार्य पूर्ण कर सकेंगे। इसका राजनैतिक एवं प्रशासनिक लाभ भी होगा। भाजपा नेताओं ने महाप्रबंधक उनका स्वागत कर रतलामी नमकीन भी भेंट किया।

    ये मांगें भी रखी

    • पूर्व में संचालित 19023 फिरोजपुर-मुम्बई जनता एक्सप्रेस को पुनः चालू किया जाए।
    • ग्रीष्म ऋतु में यात्रियों की सुविधा हेतु सभी प्लेटफॉर्म पर सामाजिक संस्थाओं को जल सेवा हेतु स्थान उपलब्ध कराया जाए, जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी खरीदना ना पड़े।
    • दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनें जो नागदा में रुकती हैं, उन्हें रतलाम तक बढ़ाया जाए। इससे दक्षिण भारत से रतलाम की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
    ]]>
    Fri, 24 Jan 2025 21:26:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    काचीगुड़ा – बीकानेर – काचीगुड़ा स्‍पेशल ट्रेन को उज्‍जैन स्‍टेशन पर मिला ठहराव, दोनों दिशाओं से आने वाली ट्रेन 5&5 मिनट रुकेंगी https://acntimes.com/Kachiguda-Bikaner-Kachiguda-special-train-will-also-stop-at-Ujjain-station https://acntimes.com/Kachiguda-Bikaner-Kachiguda-special-train-will-also-stop-at-Ujjain-station एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्‍जैन स्‍टेशन पर काचीगुड़ा से बीकानेर के मध्‍य चलने वाली गाड़ी संख्‍या 07053/07054 काचीगुड़ा – बीकानेर - काचीगुड़ा स्‍पेशल ट्रेन का ठहराव दिया गया है। दोनों दिशाओं से आने वाली ट्रेन यहां 5-5 मिनट के लिए रुकेगी।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि गाड़ी संख्या 07053 काचीगुड़ा - बीकानेर स्पेशल काचीगुड़ा से 11 जनवरी 2025 से चलने वाली का उज्‍जैन आगमन 23.40 बजे रहेगा। इसी प्रकार 14 जनवरी 2025 से बीकानेर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 07054 बीकानेर - काचीगुड़ा स्‍पेशल उज्जैन 05.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में 5-5 मिनट का ठहराव दिया गया है।

    ट्रेनों के आगमन / प्रस्‍थान समय, ठहराव सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.Indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

    ]]>
    Fri, 10 Jan 2025 22:21:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    संरक्षा ही प्राथमिकता : लक्ष्‍मीबाई नगर रेलवे यार्ड में दो ब्रिजों पर स्‍टील गर्डर के  स्थान पर डाले पीएससी स्लैब, ट्रैक व ब्रिज का मेंटेनेंस होगा आसान, सुरक्षा भी बढ़ेगी https://acntimes.com/PSC-slabs-were-placed-in-place-of-steel-girders-on-two-bridges-in-Laxmibai-Nagar-railway-yard https://acntimes.com/PSC-slabs-were-placed-in-place-of-steel-girders-on-two-bridges-in-Laxmibai-Nagar-railway-yard एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल के लक्ष्‍मीबाईनगर स्‍टेशन यार्ड में दो ब्रिजों से पुराने स्टील गर्डर और स्टील चैनल स्लीपर हटाकर पीएससी स्लैब डाले गए हैं। अलग-अलग हिस्सों में कुल 17 घंटे ब्लॉक लेकर 2 ब्रिज में 35 पीएससी स्लैब व 14 रिटेनर वॉल डाले गए हैं। रेलवे का दावा है कि इससे मेंटेनेंस में ज्यादा समय नहीं लगेगा और सुरक्षा भी बढ़ेगी। 

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया ट्रेन संचालन में संरक्षा सर्वोपरी है। इस लक्ष्‍य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पूरी तन्‍मयता के साथ कार्य कर रहा है। इसके लिए जरूरत के अनुसार रोड अंडर ब्रिज/ओवर ब्रिज, रेल लाइनों एवं ब्रिजों का मरम्‍मत जैसे कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्रिजों पर लगे पुराने स्‍टील गर्डर के स्‍थान पर नए पीएससी स्‍लैब डालने का कार्य भी किया जा रहा है।

    इन ब्रिजों पर हुआ काम

    पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के लक्ष्‍मीबाईनगर स्‍टेशन यार्ड में ब्रिज संख्‍या 98 एवं 99 पर स्‍टील गर्डर एवं स्‍टील चैनल स्‍लीपर डाला गया था। स्‍टील गर्डर एवं स्‍टील चैनल स्‍लीपर में ट्रैक के मेंटेनेंस पर ज्‍यादा ध्‍यान एवं समय देना पड़ता है। इन दोनों ब्रिजों पर पुराने स्‍टील गर्डर एवं स्‍टील चैनल स्‍लीपर को हटाकर पीएससी स्‍लैब डालने का कार्य किया गया। पीएससी स्‍लैब पर बैलास्‍ट ट्रैक डाला गया है जिसके कारण ट्रैक एवं ब्रिज के मरम्‍मत की बारंबारता में कमी आएगी तथा संरक्षा की दृष्टि से भी अच्‍छा है।

    2 ब्रिज में डाले 35 स्लैब व 14 रिटेनर वॉल डाले

    ब्रिज संख्‍या 98 पर स्‍लैब डालने के लिए 5/6 जनवरी को 6 घंटे का ब्‍लॉक लेकर 10 स्‍लैब एवं 4 रिटेनर वॉल डाले गए तथा 4 पुराने स्‍टील गर्डर निकाले गए। इसी प्रकार ब्रिज संख्‍या 99 पर पीएससी स्‍लैब डालने के लिए 11 घंटे का ब्‍लॉक लेकर 25 स्‍लैब एवं 10 रिटेनर वॉल डाले गए जबकि 10 पुराने स्‍टील गर्डर निकाले गए। 

    निर्धारित ब्लॉक अवधि में हो गया काम

    इस तरह दोनों ब्रिजों पर गर्डर निकालने तथा स्‍लैब डालने का कार्य लिए गए ब्‍लॉक अवधि में संपन्‍न कर ट्रेनों की संरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने का एक महत्‍वपूर्ण कार्य किया गया। इंजीनियररिंग विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही ट्रेन संचालन एवं संरक्षा से जुड़े अ‍न्‍य विभागों समन्‍वय के कारण इस कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा किया गया।

    ]]>
    Fri, 10 Jan 2025 20:53:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ...सफर हो सुहाना ! रेलवे ने इस वर्ष अब तक अनारक्षित यात्रियों के लिए ट्रेनों में 1914 जनरल कोच जोड़े, 72 लाख यात्रियों की यात्रा होगी आसान https://acntimes.com/Railways-has-so-far-added-1914-general-coaches-in-trains-for-unreserved-passengers https://acntimes.com/Railways-has-so-far-added-1914-general-coaches-in-trains-for-unreserved-passengers एसीएन टाइम्स @ मुंबई । आर्थिक रूप से कमजोर और अनराक्षित टिकट पर यात्रा करने वालों का सफर आसान बनाने के लिए रेलवे द्वारा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का सिलसिला जारी है। रेलवे द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1900 से अधिक अतिरिक्त सामान्य कोच विभिन्न ट्रेनों में जोड़े जा चुके हैं। इससे तकरीबन 72 लाख यात्री लाभान्वित होंगे।

    पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार रेलवे द्वारा नॉन-एसी कोच के लिए 2:3 और एसी कोच के लिए 1:3 का अनुपात बनाए रखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अन्य लोगों के लिए सुविधाओं के विस्तार पर सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सामान्य कोच की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक स्‍पेशल मैन्‍यूफैक्‍चरिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में 1914 कोच पहले ही जोड़े जा चुके हैं। इनमें 384 ईएमयू कोच और 185 मेमू कोच हैं। ये अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए सुविधा सुनिश्चित करते हैं। इससे लगभग 72 लाख यात्री लाभान्वित होंगे। 

    परे ने 6 माह में 78 ट्रेनों में जोड़े 150 अतिरिक्त कोच

    मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया रेल यात्रा के प्रति आम जनता की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए देशभर के सभी रेल जोन और मंडलों में अतिरिक्त सामान्‍य डिब्‍बे बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे द्वारा पिछले छह महीन (जुलाई से दिसंबर तक) 78 जोड़ी ट्रेनों में सामान्‍य श्रेणी (GS) के लगभग 150 नए अतिरिक्त डिब्‍बे जोड़े गए। इससे प्रतिदिन हजारों अतिरिक्त यात्री लाभान्वित हो रहे हैं।

    ]]>
    Wed, 11 Dec 2024 21:09:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    तमिलनाडु में रेल हादसा ! मालगाड़ी में जा घुसी बागमती एक्सप्रेस, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 डिब्बों में लगी आग, हेल्पलाइन नंबर जारी, ट्रेनों का रूट बदला https://acntimes.com/Rail-accident-in-Tamil-Nadu-Bagmati-Express-collides-with-goods-train https://acntimes.com/Rail-accident-in-Tamil-Nadu-Bagmati-Express-collides-with-goods-train एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में शुक्रवार रात भीषण रेल हादसा हो गया। मैसूर-दरभंगा (बागमती एक्सप्रेस) ट्रेन एक माल गाड़ी से जा टकराई। हादसे में करीब 12 डिब्बे बेपटरी होने की खबर है जबकि दो में आग लग गई। रेल प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हुए। ट्रेन मैसूर से पेरम्बूर होते हुए दरभंगा जा रही थी। पोन्नेरी स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन ने जैसे ही लूप लाइन में एंट्री की तो चालक दल को जोरदार झटका लगा। दरअसल, ट्रेन उसी लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी थी। घटना में लगभग 20 यात्री घायल हुए।

    हादसे की जानकारी मिलते ही चेन्नई सेंट्रल से एक मेडिकल रिलीफ वैन और बचाव दल घटनास्थल पहुंच कर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया था। दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक, चेन्नई डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम), तिरुवल्लूर के जिलाधिकारी टी प्रभुशंकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए थे। दुर्घटना के कारण चेन्नई-विजयवाड़ा मार्ग पर रेल यातायात बाधित हुआ है।

    किसी के हताहत होने की खबर नहीं

    दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि, "ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशनों (चेन्नई से 46 किमी) के बीच चेन्नई-गुड्डूर सेक्शन में दुर्घटनाग्रस्त हुए। दुर्घटना कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर पीछे से मालगाड़ी से टकरा गई। इससे इंजन के बगल में खड़ी पार्सल वैन में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

    दुर्घटना में 12 से 13 डिब्बे बेपटरी हुए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक सूचना एवं प्रचार दिलीप कुमार के अनुसार सभी डिब्बों से यात्रियों को निकालने का काम जारी है। 90% से अधिक यात्रियों को निकाल लिया गया है।

    रेल मंत्री रख रहे नजर, हेल्पलाइन नंबर जारी

    इधर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली स्थित रेलवे वॉर रूम से रेल हादसे के बाद की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से बात भी की। रेलमंत्री ने सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने और घायलों के उपचार के निर्देश दिए हैं। उधर, रेलवे ने चेन्नई डिवीजन के हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। यात्री और उनके परिजन 04425354151, 04425354151, 04424354995, 04425330952 और 044-25330953 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

    इन ट्रेनों के रूट बदले

    रेल हादसे के चलते ट्रेन संख्या 12621 चेन्नई नई दिल्ली एक्सप्रेस, 13352 एलेप्पी धनबाद एक्सप्रेस 18190 एर्नाकुलम टाटा एक्सप्रेस, 12664 तिरुचिरापल्ली हावड़ा एक्सप्रेस, 07696 रामागुंडम सिकंदराबाद स्पेशल, 06063 कोयंबटूर धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी, 13351 धनबाद अलप्पुषा़ एक्सप्रेस और 02122 जबलपुर मदुरई एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है।

    ]]>
    Sat, 12 Oct 2024 01:00:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेल हादसा : रतलाम में मालगाड़ी के डीजल से भरे दो वैगन बेपटरी, दिल्ली&मुंबई रेलमार्ग पर रेल यातायात प्रभावित, कलेक्टर और डीआरएम सहित बचाव दल पहुंचा, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Railway-accident-Two-wagons-of-diesel-laden-goods-train-derailed-in-Ratlam https://acntimes.com/Railway-accident-Two-wagons-of-diesel-laden-goods-train-derailed-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल में बड़ा हादसा हो गया। रतलाम रेलवे स्टेशन के अपयार्ड में मालगाड़ी के डीजल से भरे तीन वैगन बेपटरी हो गए। इससे दिल्ली-मुंबई रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, डीआरएम सहित तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंच गया था।

    हादसा गुरुवार रात तकरीबन 9.46 बजे हुआ। रेल प्रशासन से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार नागदा की ओर जा रही गुड्स ट्रेन रतलाम स्टेशन और ई केबिन के बीच किमी 655/10-12 पर बेपटरी हुई। हादसे में गुड्स ट्रेन के पेट्रोलियम पदार्थ से भरे दो वैगन बे पटरी हुए। एक वैगन पूरी तरह पलट गया। रेल प्रशासन के अनुसार दुर्घटना के कारण दिल्ली-मुंबई डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हो गया जबकि अप लाइन से ट्रेनों की आवाजाही चालू। दुर्घटनाग्रस्त वैगन को डिटैच कर शेष गुड्स ट्रेन को मांगरोल आईओसी टर्मिनल के लिए रवाना कर दिया गया था। हादसे के कारण दो ट्रेनें प्रभावित हुईं।

    डीआरएम, कलेक्टर भी पहुंचे

    हादसे की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन द्वारा दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर रवाना कर दी गई थी। जहां तकनीकी स्टाफ ने वैगन और पटरी सही करने का काम शुरू कर दिया था। डीआरएम रजनीश कुमार, कलेक्टर राजेश बाथम सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और पुल बल भी मौके पर पहुंच गया था। ट्रैक और OHE की मरम्मत कर डाउन लाइन को शुक्रवार सुबह 10.00 बजे फिट दे दिया गया। कॉशन आर्डर के साथ ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

    रेक लिंक विलंब से चलने के कारण निम्न ट्रेनें री-शेड्यूल की

    गाड़ी संख्या 09546 नागदा रतलाम स्पेशल 01 घंटे
    गाड़ी संख्या  09545 रतलाम नागदा 1.30 घंटे
    गाड़ी संख्या 19341 नागदा बिना 1.30 घंटे
    गाड़ी संख्या 09382  रतलाम दाहोद एवम गाड़ी संख्या 09350 दाहोद आनंद  02.00 घंटे

    ]]>
    Fri, 04 Oct 2024 08:18:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर : केंद्र सरकार द्वारा रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस देने की घोषणा, 11 लाख से अधिक कर्मचारियों में बंटेंगे 2028.57 करोड़ रुपए https://acntimes.com/Central-government-announced-to-give-78-days-bonus-to-railway-employees https://acntimes.com/Central-government-announced-to-give-78-days-bonus-to-railway-employees एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । रेलवे ने वित्त वर्ष वर्ष 2023-2024 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कार्य निष्‍पादन बहुत अच्छा रहा। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने देश के 11 लाख से अधिक कर्मचारियों 78 दिन का बोनस देने का ऐलान किया है। त्यौहार से पहले आई इस खबर से रेलकर्मियों में उत्साह है।

    जानकारी के अनुसार रेलवे ने वर्ष 2023-24 में 1588 मिलियन टन का रिकॉर्ड कॉर्गो लदान किया। इस दौरान लगभग 6.7 बिलियन यात्रियों ने रेल यात्रा की। इस रिकॉर्ड प्रदर्शन में कई कारकों का योगदान है। इनमें सरकार द्वारा रेलवे में रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय किए जाने के कारण अवसंरचना में सुधार, परिचालन कुशलता और बेहतर प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं। इससे भी बढ़ कर कर्त्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों की लगन और मेहनत है। जिससे रेलवे यह उपलब्धि हासिल कर सका

    2028.57 रुपए का होगा भुगतान

    रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य निष्‍पादन को सम्‍मान देते हुए, केंद्र सरकार ने 11,72,240 रेल कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रुपए के उत्‍पादकता संबद्ध बोनस (पीएलबी) के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की है। रेल कर्मचारियों की रेलपथ अनुरक्षक, लोको पायलट, रेलगाड़ी प्रबंधक (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप 'सी' कर्मचारियों जैसी विभिन्न श्रेणियों को इस राशि का भुगतान किया जाएगा। पीएलबी का भुगतान रेल कर्मचारियों को प्रदर्शन में और अधिक सुधार की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में कार्य करेगा।

    ]]>
    Thu, 03 Oct 2024 21:25:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यात्री ध्यान दें ! नीमच&रतलाम रेलवे ट्रैक दोहरीकरण व लखनऊ मंडल में ब्लॉक के कारण ट्रेनें होंगी प्रभावित, जानिए& कौन सी ट्रेन रहेगी निरस्त और किसका बदलेगा रूट https://acntimes.com/Passengers-please-note-Trains-will-be-affected-due-to-Neemuch-Ratlam-railway-track-doubling-and-block-in-Lucknow-division https://acntimes.com/Passengers-please-note-Trains-will-be-affected-due-to-Neemuch-Ratlam-railway-track-doubling-and-block-in-Lucknow-division एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं या इसकी प्लानिंग कर रहे हैं तो रेलवे की इस सूचना को देख लें। नीमच-रतलाम रेलखंड के दोहरीकरण और लखनऊ मंडल में ब्लॉक के कारण रतलाम रेल मंडल से जुड़ी कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है जबकि कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम दोहरीकरण कार्य जारी है। इस कारण उज्जैन से चित्तौड़गढ़ के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 09331/09332 उज्जैन-चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर स्पेशल 23 सितंबर, 2024 को रतलाम स्टे‍शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह रतलाम स्टेशन से ही शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी। इस दिन यह ट्रेन रतलाम-चित्तौड़गढ़-रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।

    उधर, उत्‍तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्‍या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड में शाहगंज स्‍टेशन के यार्ड की रिमॉडलिंग के लिए ब्‍लॉक प्रस्तावित है। इस कारण रतलाम मंडल की ट्रेनें प्रभावित होंगी। दो ट्रेनें निरस्त रहेंगे जबकि 8 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मीणा के अनुसार यात्री ट्रेनों की अद्यतन जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

    निरस्‍त ट्रेनें

    1. 27 सितंबर को अहमदबाद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्‍लोन स्‍पेशल
    2. 30 सितंबर को दरभंगा से चलने वाली गाड़ी सख्‍या 09466 दरभंगा-अहमदबाद क्‍लोन स्‍पेशल

    मार्ग परिवर्तित ट्रेनें

    • 23 एवं 30 सिंतबर को गुवाहाटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्‍सप्रेस वाया जफराबाद-सुल्‍तानपुर-लखनऊ चलेगी। इस दौरान अयोध्‍या कैंट एवं अकबरपुर नहीं जाएगी।
    • 25 सितंबर एवं 02 अक्‍टूबर को कामाख्‍या से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 15668 कामाख्‍या-गांधीधाम एक्‍सप्रेस वाया जफराबाद-सुल्‍तानपुर-लखनऊ चलेगी। इस दौरान अयोध्‍या कैंट नहीं जाएगी।
    • 28 सितंबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19321 इंदौर-पटना एक्‍सप्रेस वाया लखनऊ-सुल्‍तानपुर- जफराबाद चलेगी। इस दौरान अयोध्‍या कैंट, अकबरपुर एवं जौनपुर स्‍टेशन नहीं जाएगी।
    • 22, 25 एवं 27 संबर को अहमदबाद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्‍सप्रेस वाया बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन दरियाबाद, रुदौली, सोहवाल, अयोध्‍या कैंट, अयोध्‍या, गोसाईगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज, खोरसन रोड, आजमगढ़, मुहम्‍मदाबाद, मऊ, रोसड़ा, बलिया एवं सुरेमनपुर स्‍टेशन नहीं जाएगी।
    • 23 सिंतबर से 05 अक्‍टूबर तक दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्‍सप्रेस वाया छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन दरियाबाद, रुदौली, सोहवाल, अयोध्‍या कैंट, अयोध्‍या, गोसाईगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज, खोरसन रोड, आजमगढ़, मुहम्‍मदाबाद, मऊ, रोसड़ा, बलिया एवं सुरेमनपुर स्‍टेशन नहीं जाएगी।
    • 23 सितंबर को दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती क्‍लोन स्‍पेशल वाया छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन शाहगंज एवं अयोध्‍या कैंट स्‍टेशन नहीं जाएगी।
    • 27 सिंतबर एवं 02 अक्‍टूबर को सूरत से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्‍सप्रेस वाया अयोध्‍या-मनकापुर-गोरखपुर-छपरा चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन शाहगंज आजमगढ़, मऊ एवं बलिया स्‍टेशन नहीं जाएगी।
    • 22 एवं 29 सितंबर को मुजफ्फरपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्‍सप्रेस वाया छपरा-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्‍या चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन शाहगंज आजमगढ़, मऊ एवं बलिया स्‍टेशन नहीं जाएगी।
    ]]>
    Sun, 22 Sep 2024 20:21:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर : भारी बारिश से रतलाम रेल मंडल के मंगलमहूड़ी और लीमखेड़ा के मध्य ट्रैक धंसा, कई ट्रेनें प्रभावित, तड़के शुरू हुआ रेल यातायात https://acntimes.com/Track-collapsed-between-Mangalmahudi-and-Limkheda-of-Ratlam-Railway-Division-traffic-affected https://acntimes.com/Track-collapsed-between-Mangalmahudi-and-Limkheda-of-Ratlam-Railway-Division-traffic-affected एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बारिश के कारण बीती रात रतलाम रेल मंडल के मंगलमहूड़ी और लीमखेड़ा सेक्शन में रेलवे ट्रैक धंस गया। इससे दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। इससे अलग-अलग स्टेशनों पर यात्री गाड़ियों और मालगाड़ियों को रोक दिया गया। ट्रैक को सुधार कर सुबह करीब 4 बजे ट्रेनों का परिचालन पुनः शुरू किया गया। 

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि मुम्बई-दिल्ली रेललाइन के नागदा-गोधरा खंड में मंगलमहूड़ी-लीमखेड़ा स्टेशनों के मध्य तेज बारिश के कारण अप लाइन (किलो मीटर 516/35 से 516/33 के बीच) ट्रैक सेटलमेंट हो गया था। हादसा शनिवार रात करीब 10.00 बजे हुआ था। इसकी सूचना नाइट पेट्रोल मैन द्वारा मंडल प्रशासन को दो गई थी।

    इस खंड की महत्ता को देखते हुए सूचना मिलते ही मंडल के अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंच गया था। मंगलमहुडी-लीमखेड़ा स्टाशनों के मध्य सिंगल लाइन वर्किंग चालू कर संबंधित लोकेशन पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। उक्त लाइन को रविवार तड़के 4.00 बजे फिट कर गति प्रतिबंधित करते हुए अप लाइन से ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया।

    ]]>
    Sun, 25 Aug 2024 09:04:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क सहायक सुभाषचन्‍द्र एन. सेवानिवृत्त, 40 वर्ष की रेल सेवा के बाद शुरू हुई जीवन की नई पारी https://acntimes.com/Ratlam-Railway-Division-Public-Relations-Assistant-Subhash-Chandra-N-Retired https://acntimes.com/Ratlam-Railway-Division-Public-Relations-Assistant-Subhash-Chandra-N-Retired एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क सहायक सुभाषचंद्र एन. 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। वे 40 वर्ष तक रेलवे की सेवा में रहे।

    सुभाषचन्द्र एन. रतलाम रेल मंडल के इंदौर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत थे। सुभाष 20 वर्ष की उम्र में 1984 में रेल सेवा में आए थे। वर्ष 1992 में जनसंपर्क कार्यालय में पदस्‍थ हुए तब से सेवानिवृत्‍त होने तक लगभग 32 वर्ष इंदौर में ही पदस्थ रहे। मृदुभाषी एवं सरल स्‍वाभाव के धनी सुभाष के जनसंपर्क कार्यालय में आने वाले स्‍थानीय पत्रकारों से भी काफी मधुर संबंध रहे।

    ]]>
    Thu, 01 Aug 2024 20:26:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुजारिश : रेल किराये में वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों को मिलने वाली रियायत फिर से हो शुरू, ZRUCC सदस्य मनीष शर्मा ने रेलमंत्री को लिखा पत्र https://acntimes.com/Demand-to-give-concession-to-senior-citizens-and-journalists-in-railway-fare-again https://acntimes.com/Demand-to-give-concession-to-senior-citizens-and-journalists-in-railway-fare-again एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे की जोनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (ZRUCC) के सदस्य मनीष शर्मा ने रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कोविड के पूर्व की तरह वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों को रेल किराये में दी जाने वाली रियायत पुनः प्रारंभ करने की मांग की है।

    परामर्शदात्री समिति सदस्य मनीष शर्मा ने रेल मंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि रेलवे ने कोविड महामारी के दौरान तीन कैटेगरी को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के किराए में दी जाने वाली रियायत बंद कर दी थी। इसमें इनमें वरिष्ठ नागरिक और अधिमान्य पत्रकार भी शामिल हैं। कोरोना से पहले 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को 50 फीसदी छूट मिलती थी। अब कोविड-19 का खतरा कम होने और देश में दूसरी सभी तरह की गतिविधियों के सामान्य होने के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को राहत नहीं मिल रही है। किराए में रियायत नहीं मिलने पर ट्रेन के जनरल कोच में सफर करना मुश्किल होता है।

    सिर्फ कुछ लोगों को मिल रही सुविधा

    शर्मा ने अधिमान्य पत्रकारों को भी रेल के किराये में मिलने वाली छूट को बहाल करने की गुजारिश की है। उन्होंने बताया है कि अधिमान्य पत्रकारों को पेशेवर कार्य के लिए यात्रा के दौरान मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में आना-जाना लगा रहता है। उन्हें पूर्व में अलग-अलग श्रेणियों में 25 से 50 फीसदी तक की छूट किराये में मिलती थी। राजधानी, शताब्दी या जन शताब्दी के किराये में 50 फीसदी की छूट मिलती रही है। रेलवे की तरफ से सिर्फ स्पेशल कैटगरी वाले लोगों के लिए ही किराये में छूट की सुविधा दोबारा शुरू की गई। इसमें चार कैटेगरी के दिव्यांग, 11 कैटगरी के मरीज और छात्र शामिल हैं। बुजुर्गों और अधिमान्य पत्रकारों पर ध्यान नहीं दिया गया है।

    ]]>
    Wed, 26 Jun 2024 22:49:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी उपलब्धि : रेल मंत्रालय का प्रेरणा पुरस्कार कथाकार आशीष दशोत्तर को, रेल यात्रा वृत्तांत ‘ज़िंदगी के सफ़र में’ लिए होंगे पुरस्कृत https://acntimes.com/Railway-Ministrys-Prerna-Award-to-Ashish-Dashottara https://acntimes.com/Railway-Ministrys-Prerna-Award-to-Ashish-Dashottara एसीएन टाइम्स @ रतलाम । युवा कथाकार आशीष दशोत्तर को रेल मंत्रालय, भारत सरकार का प्रेरणा पुरस्कार मिलेगा। दशोत्तर को रेल मंत्रालय की रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना के अंतर्गत उनके लिखे रेल वृत्तांत "ज़िंदगी के सफ़र में" के लिए प्रेरणा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

    रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (राजभाषा) द्वारा इस आशय की जानकारी देते हुए दशोत्तर को बधाई दी गई है। पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। दशोत्तर द्वारा लिखित यह रेल वृत्तांत रेलवे की महत्वपूर्ण सेवाओं एवं भारत की विविधरंगी संस्कृति का एक कोलॉज़ प्रस्तुत करता है। यह हमारी संवेदनाओं का एक गुलदस्ता भी है। इस उपलब्धि पर सुधिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

     

    ]]>
    Fri, 26 Apr 2024 22:30:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ब्रेकिंग खबर : कचनारा&ढोढर के बीच जोधपुर&इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन से टकराया ऊंट, करीब एक घंटे लेट हुई ट्रेन, देखें हादसे का वीडियो https://acntimes.com/Breaking-news-Camel-collides-with-Jodhpur-Indore-Express-train-between-Kachnara-Dhodhar https://acntimes.com/Breaking-news-Camel-collides-with-Jodhpur-Indore-Express-train-between-Kachnara-Dhodhar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम-मंदसौर रेलखंड पर कचनारा-ढोढर के रेलवे ट्रैक पर हादसा हो गया। इससे चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगना पड़ा। हादसे में ऊंट बुरी तरह जख्मी हो गया। दुर्घटना के कारण ट्रेन को काफी देर तक घटना स्थल पर खड़े रहना पड़ा।

    जोधपुर से चलकर इंदौर की ओर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार शाम को करीब 7.08 बजे दलौता पहुंची थी। यहां चंद मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई। कचनारा से आगे और ढोढर से पहले रेलवे ट्रैक पर एक ऊंट आ गया और ट्रेन से टकरा गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसे को टालने का प्रयास किया जिससे ट्रेन झटके के साथ रुकी। ट्रेन रुकते ही यात्री उतर गए और आसपास के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

    टक्कर से ऊंट ट्रेन के इंजिन फंस गया जिसे लोगों ने रस्सी बांध कर इंजिन और ट्रैक के सामने से हटाने का प्रयास किया। ऊंट हटाने के लिए जेसीबी मंगवाना पड़ी। ऊंट हटने के बाद ट्रेन रवाना हुई और निर्धारित समय से करीब एक घंटा सात मिनट की देरी से ट्रेन ढोढर पहुंची।

    ]]>
    Mon, 22 Apr 2024 21:55:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अजमेर में हादसा : साबरमती&आगरा एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर के बाद इंजिन व 4 कोच पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित https://acntimes.com/Accident-in-Ajmer-Sabarmati-Agra-Express-collides-with-goods-train https://acntimes.com/Accident-in-Ajmer-Sabarmati-Agra-Express-collides-with-goods-train एसीएन टाइम्स @ अजमेर । अजमेर रेल मंडल के मदार रेलवे स्टेशन के पास बीती रात बड़ा हादसा हो गया। एक ही ट्रैक पर आने से ट्रेन नंबर 12548 साबरमती आगरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में यात्री गाड़ी के चार कोच और इंजिन बेपटरी हो गए। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। रेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 1:04  बजे हुआ। टक्कर के बाद इंजिन और चार जनरल कोच पटरी से उतर गए जिससे रेलवे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की वजह से रेलवे के कुछ पोल भी ट्रेन के ऊपर गिर गए हैं, जिन्हें गैस कटर की मदद से काटा जा रहा है। रात होने से ज्यादातर यात्री सो रहे थे लेकिन हादसे के दौरान झटका लगने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रेन रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए कोच से कूद पड़े जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और कोच व इंजिन को पटरी पर लाने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया था।

    अस्पताल और स्टेशनों पर की व्यवस्थाएं

    अजमेर के जवाहरलाल नेहरू रेलवे अस्पताल में रेल प्रशासन ने अपना स्टाफ भी भेज दिया था ताकि यदि हादसे में कोई घायल हुआ हो तो उसका इलाज हो सके। इसके साथ ही अजमेर और मदार रेलवे स्टेशनें पर प्रभावित कोच के यात्रियों के लिए खाने-पीने और चिकित्सा की व्यवस्था भी मुहैया करा दी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे ट्रैक सामनेय होने के बाद सभी यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान भिजवाया जाएगा।

    हेल्पलाइन नंबर किया जारी

    साबरमती आगरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद रेल प्रशासन ने हेल्प डेस्क नंबर 0145-2429642 जारी किया है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की जानकारी लेने के लिए इस नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रैक के रेस्टोरेशन का काम किया जा रहा है। गाड़ी के रियर पोर्शन (पीछे के भाग) को अजमेर ले जाया रहा है। डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। 

    हादसे का कारण बताना जल्दबाजी होगी

    अजमेर रेल मंडल के ADRM बलदेव राम ने मीडिया को बताया कि अजमेर आगरा फोर्ट साबरमती यात्री गाड़ी रविवार शाम करीब 5:00 बजे तय समय पर निकली थी। देर रात करीब एक बजे मदार रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले ट्रैक चेंज करने के दौरान यात्री गाड़ी दूसरी गाड़ी से साइड से टकरा गई। ADRM के अनुसार हादसे के कारण पटरियां जमीन से उखड़ कर अलग-अलग जगह बिखर गई हैं। इंजिन और कोच के पहिए जमीन में धंस गए। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि हादसा किन कारणों से हुआ। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के कोच और इंजिन हटाने का कार्य किया जा रहा है।

    18 मार्च की ये ट्रेनें की रद्द

    1. गाड़ी संख्या 12065 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
    2. गाड़ी संख्या 22987 अजमेर-आगरा फोर्ट
    3. गाड़ी संख्या 09605 अजमेर-गंगापुर सिटी
    4. गाड़ी संख्या 09639 अजमेर-रेवाड़ी
    5. गाड़ी संख्या 19735 जयपुर-मारवाड़

    ]]>
    Mon, 18 Mar 2024 12:36:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेलवे अफसर की ये कैसी गुंडई ? रतलाम DRM ऑफिस में सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने रेलकर्मी पर किया हमला, FIR दर्ज, कार्रवाई करने में रेल प्रशासन साबित हो रहा बौना https://acntimes.com/Senior-section-engineer-attacked-office-superintendent-in-Ratlam-DRM-office https://acntimes.com/Senior-section-engineer-attacked-office-superintendent-in-Ratlam-DRM-office एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे का रतलाम रेल मंडल मुख्यालय अफसरों की पहलवानी और दादागिरी का अड्डा बन गया है। यहां की यातायाता कर्मशाला में पदस्थ एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने तो सारी हदें पार कर दी। अधिकारी ने कार्यालय अधीक्षक के साथ जमकर मारपीट की। आलम यह है कि हमेशा विवादों में घिरे रहने और दर्जनों शिकायतें होने के बाद भी उक्त इंजीनियर के विरुद्ध कार्रवाई करने में मंडल रेल प्रशासन बौना साबित हो रहा है। हालांकि, मारपीट मामले में जीआरपी ने रेलवे आरोपी अधिकारी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।

    रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम रेल मंडल की यातायात कर्मशाला के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) रमाकांत सारस्वत का आतंक अधीनस्थ और अन्य कर्मचारियों में बढ़ता ही जा रहा है। अभद्रता और गाली-गलौच ही नहीं, कर्मचारियों पर हाथ उठाने से भी इंजीनियर गुरेज नहीं करते। शुक्रवार को उन्होंने कार्यालय अधीक्षक नितिन पिता रामगोपाल जोशी के साथ मारपीट की जिससे उनके चेहरे, हाथ और सिर पर चोट आईं। जोशी को परिजन द्वारा पहले रेलवे अस्पताल और वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

    रेलकर्मी की पत्नी से भी की अभद्रता

    जानकारी के अनुसार नितिन जोशी रोज की तरह शुक्रवार को भी सुबह 10:00 बजे डीआरएम ऑफिस पहुंचे। यहां उपस्थिति दर्ज कराने के बाद वे यातायात कर्मशाला पहुंचे। यहां SSE रमाकांत सारस्वत ने किसी बात को लेकर जोशी से अभद्रता की। जोशी ने ऐसा करने पर आपत्ति जताई तो सारस्वत ने डेस्क पर रखे फोन से उन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं रेलवे अधिकारी ने लात-घूंसों की बौछार भी कर दिया और जोशी को नीचे गिरा दिया। अचानक हुए इस हमले में जोशी घायल हो गए। घायल नितिन जोशी ने फोन पर अपने भाइयों को मदद के लिए बुलाया। उनके भाई और पत्नी ऑफिस पहुंचे तो सारस्वत ने उनके साथ भी अभद्रता की। वे उनके साथ भी गाली-गलौच करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। बाद में परिजन घायल जोशी को पहले रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

    दर्जनों शिकायतों के बाद भी मिल रहा प्रश्रय

    मंडल कार्यालय और यातायात कर्मशाला के कर्मचारियों की मानें तो एसएसई सारस्वत के तीन दर्जन के करीब शिकायतें उच्चाधिकारियों को हो चुकी हैं। बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे अद्रता, गाली-गलौच करने और हाथापाई करने के आदी हो चुके एसएसई के हौलसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कर्मचारी उनके अधीन कार्य करने से कतराने लगे हैं। बताया जाता है कि रतलाम पूर्व सारस्वत नागदा में पदस्थ थे। वहां उनके विरुद्ध शिकायत हुई तो रेल प्रशासन ने उन्हें मंडल मुख्यालय में पदस्थ कर दिया। मामले में रेल प्रशासन की चुप्पी भी समझ से परे है।

    जीआरपी ने दर्ज किया केस

    रेलकर्मी से मारपीट के मामले में रतलाम जीआरपी थाने पर आरोपी सीनियर सेक्शन इंजीनियर रमाकांत सारस्वत के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी अधिकारी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 223, 294, 506 में केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है आरोपी के विरुद्ध इसके पूर्व के भी केस दर्ज हैं। 

    ]]>
    Fri, 02 Feb 2024 19:36:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    झांसी रेल मंडल के 42 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्ति, भत्तों के रूप में 12.10 करोड़ रुपए का हुआ भुगतान https://acntimes.com/42-railway-employees-retired-from-Central-Railway-Jhansi-Division https://acntimes.com/42-railway-employees-retired-from-Central-Railway-Jhansi-Division एसीएन टाइम्स @ झाँसी l उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल से 42 कर्मचारी बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 12.10 करोड़ रुपए का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया।

    मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों को उनके भत्तों की राशि भुगतान की। इसके साथ ही उन्हें सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ, सेवा पंजिका की प्रमाणित छायाप्रति एवं स्वर्ण जड़ित पदक भी प्रदान किए गए। समारोह में वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक संतोष कुमार, वरिष्ठ  मण्डल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी एवं जी. पी. मिश्रा और मण्डल कार्मिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 31 Jan 2024 18:01:47 +0530 Manish Kumar Shukla
    दिव्यांगजनों व बुजुर्गों की सुविधा के लिए 597 रेलवे स्टेशनों पर लगे लिफ्ट और एस्केलेटर https://acntimes.com/Lifts-and-escalators-installed-at-597-railway-stations-for-the-convenience-of-disabled-and-elderly-people https://acntimes.com/Lifts-and-escalators-installed-at-597-railway-stations-for-the-convenience-of-disabled-and-elderly-people

    एसीएन टाइम्स @ झाँसी l 597 रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट व एस्केलेटर लगाकर उनको दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया गया l दिसंबर 2023 तक, 372 स्टेशनों पर कुल 1287 एस्केलेटर उपलब्ध कराए गए l दिसंबर 2023 तक, 497 स्टेशनों पर कुल 1292 लिफ्ट प्रदान की गईंl

    दिव्यांग, बुजुर्गों और बच्चों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे डिपार्टमेंट द्वारा विकलांग बुजुर्ग हुआ बाल यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगवा कर सुविधा विस्तार करते हुए यात्रियों की यात्रा को और आसान बना दिया है। अब बुजुर्गों व विकलांगों और बच्चों को प्लेटफार्म पर ले जाने में उनके परिवार वालों को परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।

    भारतीय रेलवे भारत सरकार के "सुगम्य भारत मिशन" या सुगम्य भारत अभियान के हिस्से के रूप में अपने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों को दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य बनाने ली दिशा में एक कदम और बढाया है l रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार/वृद्धि (इन सुविधाओं में वे सुविधाएं भी शामिल हैं, जो दिव्यांगजनों के लिए हैं) एक निरंतर प्रक्रिया है। बुजुर्गों, बीमारों और दिव्यांगजनों की आसान आवाजाही की सुविधा के लिए और प्रमुख रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों तक सुगम पहुंच और आवाजाही में आसानी के लिए 'सुगम्य भारत अभियान' के हिस्से के रूप में लिफ्ट/एस्केलेटर प्रदान किए जा रहे हैं।

    गौर तलब है कि कुल 597 स्टेशन हैं, जहां लिफ्ट या एस्केलेटर उपलब्ध कराए गए हैं।

    कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान, 227 लिफ्ट प्रदान की गईं।

    भारतीय रेल विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। रेलवे प्लेटफार्मों पर एस्केलेटर और लिफ्ट का प्रावधान यात्रियों के निकास/प्रवेश को आसान बनाएगा और साथ ही यह यात्री सुरक्षा में सुधार के लिए एक और कदम होगा।

    ]]>
    Thu, 18 Jan 2024 04:41:28 +0530 Manish Kumar Shukla
    सुविधा का विस्तार : वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) रेलवे स्टेशन पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज के लिए 6 घंटे ब्लॉक लेकर 140 टन की क्रेन से चढ़ाई गर्डर, देखें वीडियो... https://acntimes.com/सवध-क-वसतर-वरगन-लकषमबई-झस-रलव-सटशन-पर-तसर-फट-ओवर-बरज-क-लए-6-घट-बलक-लकर-140-टन-क-करन-स-चढई-गरडर-दख-वडय https://acntimes.com/सवध-क-वसतर-वरगन-लकषमबई-झस-रलव-सटशन-पर-तसर-फट-ओवर-बरज-क-लए-6-घट-बलक-लकर-140-टन-क-करन-स-चढई-गरडर-दख-वडय मंडल रेल प्रबंधक और मुख्य अभियंता (ब्रिज) के मार्गदर्शन में हुआ काम, इसी साल मार्च अंत तक पूरा करना है काम

    एसीएन टाइम्स @ झांसी । वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा एवं मुख्य अभियन्ता (ब्रिज) एस. सी. सागर के मार्गदर्शन में गर्डर चढ़ाने का काम किया गया। इसके लिए 140 टन की क्रेन का उपयोग किया गया। इसके लिए सुबह 8.15 से दोपहर 2.15 बजे तक का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन दूसरे प्लेटफॉर्म से किया गया।

    उल्लेखनीय है इस बहुप्रतीक्षित कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक सिन्हा ने गत 09 जनवरी को सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर 12 और 13 जनवरी को ब्लॉक लेकर कार्य पूरा करने का निर्णय लिया था। इसके चलते पहले दिन 12 जनवरी को 36 मीटर लंबी 4 गर्डर प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 को जोड़ने हेतु चढ़ाई गईं। दूसरे दिन 13 जनवरी को प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 को जोड़ने वाली लाइन पर 24 मीटर लंबी 4 गर्डर रखी गईं। शेष कार्य मार्च के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।

    60 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा है ब्रिज

    फुट ओवर ब्रिज प्लेटफॉर्म नंबर 1 को 5 से जोड़ेगा। इस की कुल लंबाई 60 मीटर तथा चौड़ाई 6 मीटर है। इससे यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए अतिरिक्त ब्रिज उपलब्ध होगा। वर्तमान में दो ब्रिज हैं।

    गर्डन चढ़ाने के दौरान ये रहे मौजूद

    गर्डर चढ़ाने के लिए रेलवे द्वारा करीब 6 घंटे का ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, मुख्यालय से आए मुख्य ब्रिज इंजीनियर एस. सी. सागर, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर. डी. मौर्य, उप मुख्य इंजीनियर (ब्रिज) राजेश्वर कुशवाह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल सहित अन्य विभागीय अधिकारी, पर्यवेक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sun, 14 Jan 2024 09:31:19 +0530 Manish Kumar Shukla
    रतलाम रेल मंडल में भ्रष्टाचार ! दिवंगत रेलकर्मी के बेटे से 10 हजार रुपए की घूस लेते कार्मिक विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, मुंबई विजिलेंस ने की कार्रवाई https://acntimes.com/Personnel-department-clerk-arrested-for-taking-bribe-from-son-of-late-railway-employee https://acntimes.com/Personnel-department-clerk-arrested-for-taking-bribe-from-son-of-late-railway-employee दिवंगत पिता की पेंशन के लिए नाम जुड़वाने की खातिर उसके बेटे से मांगी थी रिश्वत

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रेलवे की मुंबई विजिलेंस टीम ने रतलाम रेल मंडल के कार्मिक विभाग के एक क्लर्क को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। आरोपी क्लर्क ने एक दिवंगत कर्मचारी के बेटे से पेंशन के लिए नाम जुड़वाने के नाम पर घूस मांगी थी। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद से मंडल रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई विजिलेंस की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे अचानक रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर आ धमकी। यहां टीम ने मंडल के कार्मिक विभाग की सेटेलमेंट शाखा के क्लर्क शिवलाल मीना को एक व्यक्ति से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते धर-दबोचा। आरोपी क्लर्क के पास से रिश्वत के रुपए भी जब्त हुए हैं।

    जानकारी के अनुसार रतलाम मंडल में पदस्थ ट्रैकमैन सकरिया गेमा की 2013 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से उनकी अविवाहित दो बेटियों को बारी-बारी से फैमेली पेंशन मिल रही थी। दोनों बेटियों की शादी के बाद नियमानुसार पेंशन बंद कर दी गई। इससे सकरिया के 23 वर्षीय बेटे आरस पेंशन का लाभ निरंतर लेने के लिए रेलवे के रिकॉर्ड में अपना नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू की। दरअसल, उसे 25 वर्ष की उम्र तक पेंशन की पात्रता थी लेकिन उसका नाम रिकॉर्ड में नहीं होने से वह इससे वंचित था।

    आरोपी क्लर्क ऐसे फंसा जाल में

    आरस ने नाम जुड़वाने के लिए काफी प्रयास किए। इसके बाद उसने संबंधित शाखा में संपर्क साधा तो नाम जुड़वाने के एवज में 10 हजार रुपए की घूस की मांग की गई। इसकी शिकायत आरस ने रेलवे की विजिलेंस शाखा को की। विजिलेंस ने पांच सदस्यीय टीम गठित की। इसमें विजिलेंस निरीक्षक के साथ आरपीएफ को भी शामिल किया गया। विजिलेंस शाखा द्वारा आरस को तय नंबर के नोट उपलब्ध करवा कर लिपिक को ट्रैप करने की योजना बनाई। विजिलेंस यह जांच कर रही है कि इस मामले में मीना के अलावा और कौन-कौन शामिल है।

    ]]>
    Tue, 09 Jan 2024 20:06:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ‘भ्रष्टाचार को कहें न और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें, क्योंकि भ्रष्टाचार बड़ी बीमारी है, आज हमारी कल तुम्हारी बारी है’ https://acntimes.com/Say-no-to-corruption-and-remain-dedicated-to-the-nation-because-corruption-is-a-big-disease https://acntimes.com/Say-no-to-corruption-and-remain-dedicated-to-the-nation-because-corruption-is-a-big-disease झांसी रेल मंडल द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने किया भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान

    एसीन टाइम्स @ झांसी । झांसी रेल मंडल प्रशासन द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान अतिथियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

    मंडल प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें (Say no to corruption, commit to the Nation) थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें सफल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत करने के लिए समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अमित आनंद रहे। उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अपने सभी कार्य चाहे वह सरकारी हों या फिर निजी सभी कार्य पूर्ण दक्षा, ईमनदारी तथा निष्ठापूर्वक करें। उन्होंने भ्रष्टाचार का विरोध करने और राष्ट्र के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर कनिष्ठ लिपिक आशीष सर्वरिया (प्रथम), मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा (द्वितीय), कार्यालय अधीक्षक आशीष कनोजिय (तृतीय), मुख्य कार्यालय अधीक्षक चाँद मोहम्मद तथा मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले उपस्थित रहे|

    ]]>
    Sat, 09 Dec 2023 11:58:50 +0530 Manish Kumar Shukla
    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे के सेफ्टी पहलुओं की समीक्षा की, पाक्षिक सेफ्टी कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश https://acntimes.com/Railway-Minister-Ashwini-Vaishnav-gave-instructions-to-prepare-fortnightly-safety-action-plan-of-Indian-Railways https://acntimes.com/Railway-Minister-Ashwini-Vaishnav-gave-instructions-to-prepare-fortnightly-safety-action-plan-of-Indian-Railways एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे के सेफ्टी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सिग्नलिंग और यार्ड के आधुनिकीकरण को लेकर चर्चा की।

    रेलमंत्री अश्विन वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के सदस्यों, जोनल अधिकारियों, मंडल अधिकारियों और आरडीएसओ के साथ बैठक की। इस दौरान विभिन्न सेफ्टी पहलुओं पर बात की। उन्होंने स्वचालित सिग्नलिंग, कर्मचारियों के लंबे समय तक काम करने, यार्ड आधुनिकीकरण, यार्ड बुनियादी ढांचे, डस्टर प्रबंधन टीम में सेफ्टी के विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने पाक्षिक सेफ्टी कार्ययोजना बनाने और उसकी नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

    ]]>
    Sat, 25 Nov 2023 20:50:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम स्‍टेशन पर प्‍लेटफॉर्म नंबर 2 की तरफ बनेगा बनेगा नया विचरण क्षेत्र, वाहनों की पार्किंग और यात्रियों के आवागमन में होगी सुविधा https://acntimes.com/A-new-walking-area-will-be-built-towards-platform-number-2-at-Ratlam-station https://acntimes.com/A-new-walking-area-will-be-built-towards-platform-number-2-at-Ratlam-station एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रेल मंत्रालय की अमृत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम रेल मंडल के  रतलाम स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। रतलाम स्‍टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर इन्दौर की ओर नाय विचरण क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। वाहनों की पार्किंग के दौरान जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने यात्रियों की परेशानी को संज्ञान में लेते हुए प्लेटफॉर्म 02 की नई एन्ट्री के पास स्थित एससीएसटी एवं ओबीसी एसोसिएशन के कार्यालय एवं हेल्थ यूनिट के कुछ भाग को तोड़कर नए विचरण क्षेत्र का निर्माण करने का निर्देश दिए हैं। इस विचरण क्षेत्र का क्षेत्रफल लगभग 1200 वर्ग मीटर होगा ।

    अभी नई एन्ट्री के पास पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रेन के आने एवं जाने के समय जाम की स्थिती बन जाती है। दरअसल, यात्री अपने वाहन मेन रोड पर ही खड़े कर देते हैं। इससे मुख्य स्टेशन की ओर-जाने का रास्ता अवरुद्ध हो जाता है ।

    मीना ने बताया नए विचरण क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्‍त एवं आकर्षक बनाया जाएगा। इसमें आने एवं जाने हेतु अलग-अलग प्रवेश एवं निर्गम की व्यवस्था की जाएगी। यहां से प्लेटफॉर्म क्रमांक 02 पर सीधा प्रवेश किया जा सकेगा । इसमें वाहनों के सुगम आवागमन के लिए लेनिंग की व्यवस्था की जाएगी साथ ही एक शेड का भी प्रावधान किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद प्रतिदिन लगने वाले जाम से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।

    ]]>
    Sat, 25 Nov 2023 20:25:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम रेल मंडल का कमाल : रेलवे ने शाम 4.30 बजे किया बोनस का ऐलान, 6.15 बजे मंडल के 12,625 कर्मचारियों के खातों में पहुंच गए 21.75 करोड़ रुपए https://acntimes.com/Ratlam-Railway-Division-paid-the-bonus-in-just-two-and-a-quarter-hours https://acntimes.com/Ratlam-Railway-Division-paid-the-bonus-in-just-two-and-a-quarter-hours एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय रेलवे का अहम् हिस्सा रतलाम रेल मंडल कई मामलों में अव्वल रहा है। इस बार मंडल के लेखा विभाग ने कमाल कर दिया। रेलवे बोर्ड ने शाम 4.30 बजे अपने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया और मंडल ने 2 घंटे के भीतर मंडल के सभी रेलकर्मियों के खाते में राशि अंतरित कर दी है।

    दशहरे के पहले रेलवे कर्मचारियों को बोनस को बोनस का ऐलान हो जाता है। इस बार दशहरे से 5 दिन पहले बुधवार को बोनस की घोषणा कर दी गई। रेलवे ने 17 हजार 951 रुपए सीलिंग लिमिट निर्धारित कर अपने कर्मचारियों को बोनस देने का भुगतान किया। रेल मंत्रालय द्वारा देश के 11 लाख 07 हजार 346 से अधिक गैर राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस तय किया गया। इससे लगभग 1969 करोड़ रुपए बोनस के रूप में खर्च होंगे।

    सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट में हो गया भुगतान

    बोनस देने का ऐलान शाम करीब 6.30 बजे हुआ। रतलाम रेल मंडल के स्थापना और लेखा विभाग का अमला पहले ही सारी तैयारी कर चुका था। इसलिए आदेश होते ही बोनस की राशि कर्मचारियों के खातों में अंतरित करना शुरू कर दिया गया। शाम के 6.15 तो तब बजे (महज 2 घंटे 15 मिनट) जब मंडल के 12 हजार 5 नियमित कर्मचारियों को 21 करोड़ रुपए का भुगतान हो गया। इस दौरान इस साल अब तक सेवानिवृत्त हुए 620 रेलकर्मियों के खाते में भी 75 लाख 06 हजार 106 रुपए ट्रांसफर किए गए।

    इनकी सक्रियता से संभव हुआ

    बोनस भुगतान को लेकर दिखाई गई इस तत्परता में सहायक मंडल वित्त प्रबंधक गोपाल प्रसाद तिवारी व कृष्ण कुमार का मार्गदर्शन रहा। दोनों ही अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में  स्थापना अनुभाग के राजेन्द्र जाजोरिया, संजय शिंखेडकर, सीएल मीना, गौरव दुबे, मुकेश तिवारी, सुरेखा, अर्पित, कनकलता, विद्या, सिकंदर, इरफान, चितरंजन तथा लेखा, बही एवं बजट अनुभाग के पी. एन. वर्मा, अरविंद कुमार पांडेय, राहुल टटवाड़े की उल्लेखनीय भूमिका रही। बोनस की राशि खातों में स्थानांतरित होने में कोई अड़चन न आए, इसक जिम्मेदारी वरिष्ठ इंजीनियर (आइटी) रघुनाथ महतो ने बखूबी निभाई।

    वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक ने थपथपाई पीठ

    त्वरित और तत्परता के साथ बोनस भुगतान होने पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक मानसी सिंह लेखा विभाग पहुंची। उन्होंने कार्यकुशलता के साथ कार्य पूरा करने के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

    सीलिंग लिमिट से संतुष्ट नहीं रेलकर्मी

    रतलाम रेल मंडल के त्वरित भुगतान से रेलकर्मी खुश हैं लेकिन बोनस की सीलिंग लिमिट को लेकर वे निराश भी हैं। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने एसीएन टाइम्स को बताया कि जब से न्यूनतम वेतनमान 18 हजार रुपए किया गया था, तभी से बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाने की मांग परिषद द्वारा की जा रही है। इसके बावजूद बोनस 7 हजार रुपए के हिसाब से ही दिया जा रहा है। बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाने की हमारी मांग आगे भी जारी रहेगी।

    ]]>
    Thu, 19 Oct 2023 11:04:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    PM नरेन्द्र मोदी उदयपुर&जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 24 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी, रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर रहेगा ठहराव https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-will-flag-off-the-Udaipur-Jaipur-Vande-Bharat-Express-train-on-September-24 https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-will-flag-off-the-Udaipur-Jaipur-Vande-Bharat-Express-train-on-September-24 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को उदयपुर से जयपुर के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हरी झंडी दिखाएंगे। स्वदेशी तकनीक युक्त ट्रेन को मोदी रिमोट वीडियो लिंक के माध्यम से दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसका रतलाम रेल मंडल के चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया ट्रेन के उदयपुर से जयपुर के मध्य स्पेशल रेलसेवा के शुभारम्भ के अवसर पर चित्तौडगढ़ स्टेशन पर समारोह आयोजित होगा। इसमें सांसद सी. पी. जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। मीणा ने बताया 24 सितंबर को गाड़ी संख्या 09679 उदयपुर - जयपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा उदयपुर से 12.30 बजे रवाना होकर 14.10 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। यहां से 14.25 बजे रवाना होकर 19.20 बजे जयपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09680 जयपुर-उदयपुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जयपुर से 24 सितंबर को 19.50 बजे रवाना होकर चित्तौडगढ़ 00.35 बहुंचेगी। यहां से 00.50 चलेगी और मध्य रात्रि 02.35 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में मावली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, नरैना, फुलेरा व आसलपुर जोबनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

    नियमित रेलवे सेवा का यह रहेगा शेड्यूल

    जयपुर-उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा 25 सितंबर से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 20979 उदयपुर-जयपुर वंदे भारत सुपरफास्ट 25 सितंबर से सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) उदयपुर से 07.50 बजे रवाना होकर 09.25 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। यहां से  09.35 बजे चलेगी और 14.05 बजे जयपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20980 जयपुर-उदयपुर वंदे भारत सुपरफास्ट 25 सितंबर से सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोड़कर) जयपुर से 15.45 बजे रवाना होगी। यह 19.45 बजे चित्तौडगढ़ पहुंचेगी और यहां से 19.55 बजे रवाना होकर 22.00 बजे उदयपुर पहुँचेगी। ट्रेन मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर व किशनगढ़ स्टेशन पर रुकेगी। इसमें वातानुकूलित श्रेणी का 01 एक्जीक्यूटिव और 07 कुर्सीयान कोच होंगे।

    ]]>
    Sat, 23 Sep 2023 00:20:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेलवे ब्रेकिंग : 36 घंटे बाद रात 11.45 बजे अमरगढ़&पंचपिपलिया अप ट्रैक से गुजरी गुड्स ट्रेन, 1 हजार कर्मचारियों ने दिन&रात एक कर सुधारा रेलवे ट्रैक, रेलवे बोर्ड सदस्य ने कही यह बड़ी बात https://acntimes.com/Railway-braking:-Goods-train-passed-through-Amargarh-Panchpipliya-up-track-after-36-hours-at-11.45-pm https://acntimes.com/Railway-braking:-Goods-train-passed-through-Amargarh-Panchpipliya-up-track-after-36-hours-at-11.45-pm एसीएन टाइम्स @ रतलाम । काफी ऊंचाई पर स्थित जंगली इलाका, आने-जाने के लिए रेलमार्ग के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं और लगातार बारिश के बावजूद रेलकर्मियों ने बड़ा काम कर दिखाया। करीब 1 हजार से अधिक कर्मचारियों ने 36 घंटे तक दिन-रात एक कर सोमवार रात करीब 11.45 बजे रतलाम रेल मंडल के अमरगढ़-पंचपिपलिया रेलखंड पर यातायात बहाल कर दिया। इस दौरान रेलवे बोर्ड के सदस्य (इन्फ्रा) आर. एन. सुनकर और मंडल रेल प्रबंधक रजनीश सिंह सहित आला अधिकारी मौजूद रहे और अमले का उत्साहवर्धन करते रहे।

    रतलाम - गोधरा खंड में भारी बारिश के कारण किलोमीटर संख्या 597 पर अप ट्रैक धंस गया था। जानकारी मिलते ही मंडल रेल प्रशसन हरकत में आया और उसे दुरस्त करने का काम शुरू कर दिया था। मौसम और भौगोलिक परिस्थितियां अत्यंत प्रतिकूल होने के बाद भी रेलवे के आला अधिकारी और सैकड़ों कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और ट्रैक सुधारने का काम शुरू कर दिया था। लगातार बारिश के कारण ट्रैक को ठीक करने में परेशानी आ रही थी लेकिन रेलकर्मियों ने हार नहीं मानी और सोमवार रात को रेल यातायात बहाली के बाद ही दम लिया।

    रेलवे ट्रैक को हुए नुकसान का पता चलते ही रेलवे बोर्ड सदस्य आर. एन. सुनकर रविवार शाम रतलाम पहुंच गए थे। वे स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रह कर रिस्टोरेशन के कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे थे। रतलाम डीआरएम रहे सुनकर ने एसीएन टाइम्स से विशेष चर्चा में बताया कि सोमवार रात करीब 11.00 बजे रेलवे ट्रैक सही कर लिया गया। इसके बाद रात करीब 11.45 बजे गुड्स ट्रेन निकाली गई। इसके बाद पैसेंजर ट्रेनों की आवाजी शुरू हुई।

    पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों के कर्मचारी और संसाधन लगे

    रेलवे बोर्ड सदस्य सुनकर ने बताया ट्रैक कई जगह से खराब हुआ था किंतु 200 मीटर का हिस्सा ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ था। जहां ट्रैक खराब हुआ वह पाइंट काफी ऊंचाई वाला होकर जंगल का इलाका है। यहां तक पहुंचने के लिए कोई अन्य रास्ता नहीं था। फिर भी हमारे कर्मचारियों ने कर दिखाया। सुनकर के अनुसार काम पूरा होने में तकरीबन 36 घंटे का वक्त लगा और 1 हजार से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने पसीना बहाया। इनमें रतलाम रेल मंडल के अलावा पश्चिम रेलवे के लगभग सभी मंडलों का अमला और संसाधन लगे। पश्चिम मध्य रेलवे के अमले की भी मदद ली गई। ट्रैक मशीन, जेसीबी, डंपर, पोकलेन, क्रेन इत्यादि साइट पर लगाए गए। फिहलाल रेलवे को आर्थिक नुकसान की गणना नहीं की जा सकी है।

    पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश

    रेलवे के आला अधिकारी सुनकर ने बताया कि रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग लगातार की जाती है। इसके चलते ही रेलवे ट्रैक डैमेज होने की जानकारी समय पर मिल सकी और तत्काल ट्रैक को सस्पेंड कर रेल यातायात रोक दिया गया। एहतियात के तौर पर पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। रेलवे बोर्ड सदस्य सुनकर ने बताया दो दिन पूर्व रेलवे ट्रैक पर पत्थर गिरने पर सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ा हादसा रोकने वाले चालक सहित अन्य कर्मचारियों को महाप्रबंधक स्तर पर पुरस्कृत कराया जाएगा।

    डाउन लाइन से ही गुजारी डाउन और अप ट्रेनें

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के अनुसार अमरगढ़ पंचपिपलिया के बीच रेलवे ट्रैक सस्पेंड होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा था। रेल यात्रियों को ज्यादा असुविधा न हो इसके लिए डाउन लाइन से ही कई अप और डाउन ट्रेनों को सावधानी पूर्वक गुजारा गया। बावजूद कई ट्रेनें निरस्त करना पड़ीं और कई रिशेड्यूल हुईं। कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाया गया। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ ही हेल्पसेंटर भी स्थापित किए गए थे। स्टेशनों पर लगातार उद्घोषणा भी की गई।

    यह भी देखें... रेल हादसा : दर्शन सुफरफास्ट ट्रेन के आगे पहाड़ से गिरा बड़ा पत्थर, ...और फिर हो गया ऐसा, देखें लाइव वीडियो...

    सोमवार रात 9.30 बजे तक ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

    इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया

    1. 18 सितम्‍बर, 2023 को निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22654 निजामुद्दीन तिरूवनंतपुरम एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-कल्‍याण-पनवेल जाएगी
    2. 18 सितम्‍बर, 2023 को चंडीगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12450 चंडीगढ़ मडगांव एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-कल्‍याण-पनवेल जाएगी
    3. 17 सितम्‍बर, 2023 को बरौनी से चली गाड़ी संख्‍या 19038 बरौनी बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद-वडोदरा जाएगी
    4. 17 सितम्‍बर, 2023 को गाजीपुर सिटी से चली गाड़ी संख्‍या 20942 गाजीपुर सिटी बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-चलथान-भेस्‍तान-वापी जाएगी
    5. 17 सितम्‍बर, 2023 को वाराणसी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19168 वाराणसी अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-उदयपुरसिटी-असारवा चलेगी।
    6. 18 सितम्‍बर, 2023 को योगनगरी ऋषिकेश से चली गाड़ी संख्‍या 22660 योगनगरी ऋषिकेश कोच्‍चुवेली एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-कल्‍याण-पनवेल
    7. 17 सितम्‍बर, 2023 को गोरखपुर से चली गाड़ी संख्‍या 19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-उदयपुरसिटी-असारवा
    8. 18 सितम्‍बर, 2023 को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12917 अहमदाबाद निजामुद्दीन एक्‍सप्रेस वाया असारवा-चित्‍तौड़गढ़-रतलाम
    9. 18 सितम्‍बर, 2023 को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 04168 अहमदाबाद आगरा कैंट स्‍पेशल एक्‍सप्रेस वाया असारवा-चित्‍तौड़गढ़-रतलाम
    10. 18 सितम्‍बर, 2023 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09622 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-अहमदाबाद-पालनपुर-अजमेर
    11. 18 सितम्‍बर, 2023 को सोमनाथ से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11465 सोमनाथ जबलपुर एक्‍सप्रेस वाया असारवा-चित्‍तौड़गढ़-रतलाम
    12. 18 सितम्‍बर, 2023 को गांधीनगर कैपिटल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19309 गांधीनगर कैपिटल इंदौर शांति एक्‍सप्रेस वाया असारवा-चित्‍तौड़गढ़-रतलाम
    13. 17 सितम्‍बर, 2023 को बान्‍द्रा टर्मिनसल से चली गाड़ी संख्‍या 20941 बान्‍द्रा टर्मिनस गाजीपुर सिटी एक्‍सप्रेस वाया भेस्‍तान-चलथान-जलगांव-खंडवा-इटारसी-भोपाल-नागदा
    14. 17 सितम्‍बर, 2023 को मुम्‍बई सेंट्रल से चली गाड़ी संख्‍या 12955 मुम्‍बई सेंट्रल-जयपुर एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-अहमदाबाद-पालनपुर-अजमेर-जयपुर
    15. 17 सितम्‍बर, 2023 को मडगांव से चली गाड़ी संख्‍या 22413 मडगांव निजामुद्दीन एक्‍सप्रेस वाया उधना-जलगांव-भुसालव-इटारसी-खंडवा-ग्‍वालियर-मथुरा जं. चलेगी
    16. 17 सितम्‍बर, 2023 को आगरा कैंट से चली गाड़ी संख्‍या 04167 आगरा कैंट अहमदाबाद वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-चंदेरिया-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद चलेगी।
    17. 17 सितम्‍बर, 2023 को ओखा से चली गाड़ी संख्‍या 15046 ओखा गोरखपुर एक्‍सप्रेस अपने नियमित मार्ग से जाएगी।
    18. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 04125 सुबेदारगंज बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-खंडवा-जलगांव-चलथान-भेस्‍तान-वापी

    यह भी देखें... रेल हादसे का ऐसा असर : 5 ट्रेनें करना पड़ी रद्द, 4 को बीच में रोका, 8 चल रहीं 1 से 4 घंटे की देरी से

    ये ट्रेनें निरस्त रहीं

    1. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 12944 इंदौर दौंड एक्‍सप्रेस
    2. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 19340 भोपाल दाहोद नागदा स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट नागदा-दाहोद के मध्‍य निरस्‍त
    3. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 12962 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस
    4. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 09358 रतलाम दाहोद स्‍पेशल
    5. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 09357 दाहोद रतलाम स्‍पेशल
    6. 18 सितम्‍बर, 2023 को कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19820 कोटा वडोदरा एक्‍सप्रेस रतलाम स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट रतलाम –वडोदरा के मध्‍य निरस्‍त
    7. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 09382 रतलाम दाहोद स्‍पेशल निरस्‍त
    8. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 09350 दाहोद आनंद स्‍पेशल निरस्‍त
    9. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 12471 बान्‍द्रा टर्मिनस श्री माता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस निरस्‍त
    10. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 12925 मुम्‍बई सेंट्रल अमृतसर एक्‍सप्रेस निरस्‍त
    11. 18 सितम्‍बर, 2023 की 12955 मुम्‍बई सेंट्रल जयपुर एक्‍सप्रेस निरस्‍त
    12. 18 सितम्‍बर, 2023 की 12953 मुम्‍बई सेंट्रल हजरत निजामुद्दीन अगस्‍त क्रांति एक्‍सप्रेस निरस्‍त
    13. 18 सितम्‍बर, 2023 की 12956 जयपुर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस निरस्‍त
    14. 18 सितम्‍बर, 2023 की 12961 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर अवंतिका एक्‍सप्रेस निरस्‍त
    15. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 01905 कानपुर सेंट्रल अहमदाबाद स्‍पेशल एक्‍सप्रेस निरस्‍त
    16. 19 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 09382 रतलाम दाहोद मेमू स्‍पेशल
    17. 19 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 09381 दाहोद रतलाम मेमू स्‍पेशल

    यह भी देखें... बारिश ने रोकी 39 ट्रेनों की राह : अमरगढ़-पंचपिपलिया के बीच लगातार बदल रहा ट्रैक पैरामीटर, अप ट्रैक सस्पेंडेड, 28 ट्रेन के रूट बदले, 7 रद्द, 4 शॉर्ट टर्मिनेट

    निरस्त ट्रेन

    1. 19 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 22943 दौंड इंदौर एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी।

    ये ट्रेनें रिशेड्यूल की गईं

    1. 18 सितम्‍बर की गाड़ी संख्‍या 12938 हावड़ा गांधीधाम गरबा एक्‍सप्रेस, हावड़ा से 19 सितम्‍बर, 2023 को 19.40 बजे चलेगी
    2. 17 सितम्‍बर की गाड़ी संख्‍या 04712 बान्‍द्रा टर्मिनस बीकानेर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस जिसका निर्धारित प्रस्‍थान समय 19.25 बजे है। यह 18 सितम्‍बर, 2023 को बान्‍द्रा टर्मिनस से 20.30 बजे रिशेड्यूल
    3. 18 सितम्‍बर की गाड़ी संख्‍या 19037 बान्‍द्रा टर्मिनस बरौनी एक्‍सप्रेस जिसका निर्धारित प्रस्‍थान समय 22.00 बजे है बान्‍द्रा टर्मिनस से 19 सितम्‍बर, 2023 को 04.00 बजे चलेगी।
    4. 18 सितम्‍बर की गाड़ी संख्‍या 19020 हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, हरिद्वार से 18.30 बजे चलेगी
    5. 17 सितम्‍बर की गाड़ी संख्‍या 22193 दौंड ग्‍वालियर एक्‍सप्रेस, 18 सितम्‍बर, 2023 को 15.10 बजे रिशेड्यूल
    6. 18 सितम्‍बर की गाड़ी संख्‍या 20935 गांधीधाम इंदौर एक्‍सप्रेस जिसका निर्धारित प्रस्‍थान समय 18.15 है, 22.15 बजे जाएगी।
    7. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 04168 अहमदाबद आगरा कैंट स्‍पेशल एक्‍सप्रेस जिसका निर्धारित प्रस्‍थान समय 14.40 बजे है, 19 सितम्‍बर, 2023 को 00.15 बजे जाएगी
    8. 18 सितम्‍बर की गाड़ी संख्‍या 09622 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, जिसका निर्धारित समय 17.45 बजे है 19.45 बजे रिशेड्यूल किया गया।
    9. 19 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 12475 हापा श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस जिसका निर्धारित प्रस्‍थान समय 08.30 बजे है, 13.00 बजे रिशेड्यूल किया गया है।
    ]]>
    Tue, 19 Sep 2023 01:49:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बारिश का ऐसा कहर : अमरगढ़&पंचपिपलिया के बीच धंसे रेलवे ट्रैक को सुधारने का काम जारी, रेलवे बोर्ड सदस्य सुनकर सहित कई आला अधिकारी मौजूद https://acntimes.com/Such-havoc-of-rain-Work-continues-to-repair-the-sunken-railway-track-between-Amargarh-Panchpipliya https://acntimes.com/Such-havoc-of-rain-Work-continues-to-repair-the-sunken-railway-track-between-Amargarh-Panchpipliya एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लगातार भारी बारिश के कारण रतलाम रेल मंडल के रतलाम-गोधरा खंड में अमरगढ़-पंचपिपलिया स्‍टेशनों के मध्‍य रेलवे ट्रैक धंसने के कारण अवरुद्ध हुआ रेल यातायात अभी भी सामान्य नहीं हो सका है। इंजीनियरिंग विभाग प्रभावित हिस्से में रेलवे ट्रैक सुधारने का काम कर रहा है। स्थित का जायजा लेने रतलाम आए रेलवे बोर्ड के सदस्य (इन्फ्रा) आर. एन. सुनकर सहित रतलाम मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। ट्रेनों को बदले हुए रूट पर चलाया जा रहा है तो कुछ निरस्त भी करना पड़ी हैं।

    (फोटो और वीडियो फोटो जर्नलिस्ट राकेश पोरवाल से साभार)

    भारी बारिश के चलते रतलाम के अमरगढ़-पंचपिपलिया के बीच किलोमीटर 597/25-35 पर रेल लाइन के नीचे की गिट्टी और मिट्टी बह गई थी। इससे रेलवे ट्रैक का पैरामीटर बार-बार बदल रहा था। इसके चलते अप ट्रैक को सस्पेंड कर दिया गया था। रेलवे का इंजीनियर विभाग वरिष्ठ अधिकारियों की देख-रेख में नए सिरे से ट्रैक तैयार किया जा रहा है।

    रिस्टोरेशन का कार्य सोमवार सुबह 11 बजे तक भी जारी थी। कार्य और स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार शाम को रतलाम आए रेलवे बोर्ड के सदस्य (इन्फ्रा) आर. एन. सुनकर ने अधिकारियों से चर्चा की। वे घटनास्थल पर स्वयं मौजूद रह कर ट्रैक दुरस्तीकरण की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इधर, रतलाम स्टेशन पर सहायता केंद्र की भी स्थापना की गई है।

    लगातार बारिश से हो रहा व्यवधान

    रेलवे बोर्ड सदस्य सुनकर ने एसीएन टाइम्स को बताया कि लगातार बारिश होने के कारण ट्रैक दुरस्तीकरण में व्यवधान हो रहा है। इसके बावजूद अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैदी के साथ रेल यातायात सामान्य करने के लिए जुटे हैं। सुनकर ने बताया प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द ट्रैक सही होकर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाए।

    सुनकर के अनुसार लगातार भारी बारिश होने से ऐसी स्थिति कहीं भी निर्मित हो सकती है। फिर भी ऐसी स्थिति न बने यह देखा जा रहा है और इसके लिए जो भी संभव है, किया जाएगा। रेलवे बोर्ड सदस्य सुनकर ने दो दिन पूर्व पहाड़ से चट्टान के टुकड़े गिरने पर दर्शन सुपरफास्ट ट्रेन के चालक द्वारा दिए गए सूझ-बूझ को भी सराहा।

    इन ट्रेनों को करना पड़ा डायवर्ट

    1. 17 सितम्‍बर, 2023 को दौंड से चली गाड़ी संख्‍या 22943 दौंड इंदौर एक्‍सप्रेस को कल्‍याण-खंडवा-इटारसी-भोपाल-संत हिरदाराम नगर-उज्‍जैन होकर चलाया गया।
    2. 17 सितम्‍बर, 2023 को पुणे से चली गाड़ी संख्‍या 12939 पुणे जयपुर एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-अहमदाबाद-पालनपुर-अजमेर-जयपुर। 
    3. 17 सितम्‍बर, 2023 को दौंड से चली गाड़ी संख्‍या 22193 दौंड ग्‍वालियर एक्‍सप्रेस वाया पनवेल-कल्‍याण-खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना-ग्‍वालियर
    4. 17 सितम्‍बर, 2023 को ओखा से चली गाड़ी संख्‍या 15046 ओखा गोरखपुर एक्‍सप्रेस वाया आनंद-वडोदरा-सूरत-जलगांव-खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना
    5. 17 सितम्‍बर, 2023 को पुरी से चली गाड़ी संख्‍या 22910 पुरी वलसाड एक्‍सप्रेस वाया इटारसी-खंडवा-जलगांव-चलथान-भेस्‍तान
    6. 17 सितम्‍बर, 2023 को वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी से चली गाड़ी संख्‍या 22195 वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया मक्‍सी-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-चलथान-भेस्‍तान
    7. 17 सितम्‍बर, 2023 को हरिद्वार से चली गाड़ी संख्‍या हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया मक्‍सी-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-चलथान-भेस्‍तान
    8. 17 सितम्‍बर, 2023 को लखनऊ से चली गाड़ी संख्‍या 20922 लखनऊ बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया मक्‍सी-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-चलथान-भेस्‍तान
    9. 18 सितम्‍बर, 2023 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19091 बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्‍सप्रेस वाया भेस्‍तान-चलथान-जलगांव-खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना
    10. 16 सितम्‍बर, 2023 को कोलाकाता से चली गाड़ी संख्‍या 19414 कोलकाता अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-आसरवा
    11. 16 सितम्‍बर, 2023 को शालिमार से चली गाड़ी संख्‍या 22830 शालिमार भुज एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-चंदेरिया-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद
    12. 17 सितम्‍बर, 2023 को जबलपुर से चली गाड़ी संख्‍या 11464 जबलपुर वेरावल एक्‍सप्रेस एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-चंदेरिया-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद
    13. 17 सितम्‍बर, 2023 को इंदौर से चली गाड़ी संख्‍या 20936 इंदौर गांधीधाम एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-आसरवा
    14. 17 सितम्‍बर, 2023 को अमृतसर से चली गाड़ी संख्‍या 12926 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-चलथान-भेस्‍तान
    15. 17 सितम्‍बर, 2023 को अहमदाबाद से चली गाड़ी संख्‍या 19165 अहमदाबाद दरभंगा एक्‍सप्रेस अपने प्रॉपर रूट से चलाई जा रही है। (पहले इसे डायवर्ट किया गया था) 

    वडोदरा रेल मंडल में भी व्यवधान

    उधर, वडोदरा रेल मंडल के भरूच-अंकलेश्‍वर खंड में ब्रिज संख्‍या 502 पर वाटर लेवल खतरे के निशान के ऊपर होने के कारण रतलाम मंडल की भी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

    निरस्‍त ट्रेनें

    1. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 12471 बान्‍द्रा टर्मिनस श्री माता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस।
    2. 18 सितम्‍बर, 2023 की गाड़ी संख्‍या 12925 मुम्‍बई सेंट्रल अमृतसर एक्‍सप्रेस।
    ]]>
    Mon, 18 Sep 2023 11:31:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बारिश ने रोकी 39 ट्रेनों की राह : अमरगढ़&पंचपिपलिया के बीच लगातार बदल रहा ट्रैक पैरामीटर, अप ट्रैक सस्पेंडेड, 28 ट्रेन के रूट बदले, 7 रद्द, 4 शॉर्ट टर्मिनेट https://acntimes.com/Rain-stopped-trains-up-track-suspended-between-Amargarh-Panchpipliya https://acntimes.com/Rain-stopped-trains-up-track-suspended-between-Amargarh-Panchpipliya एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दो दिन से हो रही लगातार भारी बारिश ने रेल यातायात प्रभावित कर दिया है। रतलाम रेल मंडल के अमरगढ़-पंचपिपलिया स्टेशन के बीच ट्रैक मैं लगातार खिसकाव होने से ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा। 28 ट्रेनों को बदले रूट से चलाना पड़ रहा है जबकि 7 निरस्त करना पड़ीं। 4 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया लगातार भारी बारिश के कारण रतलाम मंडल के रतलाम-गोधरा खंड में अमरगढ़-पंचपिपलिया स्‍टेशनों के मध्‍य किलोमीटर 597/25-35 पर ट्रैक पैरामीटर में लगातार बदलाव हो रहा है। इस कारण अप ट्रैक को सस्‍पेंड किया गया है। इसके कई ट्रेनों को निरस्त और कुछ को बीच में ही रद्द करना पड़ा है। दो दर्जन ट्रेनों के रूट भी बदलने पड़े। बता दें कि शुक्रवार को इसी रेलखंड पर पत्थर गिरने से दर्शन सुपरफास्ट ट्रेन का इंजिन और ब्रेकवान बेपटरी हो गया था। इसके अपट्रैक को शाम करीब पौने पांच बजे सही कर यातायात के लिए खोला गया था। 

    यह भी पढ़ें... रेल हादसा अपडेट : दर्शन सुफरफास्ट ट्रेन के आगे पहाड़ से गिरा बड़ा पत्थर, ...और फिर हो गया ऐसा, देखें लाइव वीडियो...

    डायवर्टेड ट्रेनें

    1. 15 सितम्‍बर को वाराणसी सिटी से चली गाड़ी संख्‍या 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद
    2. 16 सितम्‍बर, 2023 को जबलपुर से चली गाड़ी संख्‍या 11464 जबलपुर वेरावल एक्‍सप्रेस वाया वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद
    3. 15 सितम्‍बर, 2023 को गोरखपुर से चली गाड़ी संख्‍या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-बेरछ-उदयपुरसिटी-असारवा
    4. 16 सितम्‍बर, 2023 को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12918 निजामुद्दीन अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद
    5. 15 सितम्‍बर, 2023 को पटना से चली गाड़ी संख्‍या 09448 पटना अहमदाबाद स्‍पेशल एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद
    6. 16 सितम्‍बर, 2023 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चली गाड़ी संख्‍या  22901 बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-अहमदाबाद-हिम्‍मतनगर
    7. 16 सितम्‍बर, 2023 को बीकानेर से चली गाड़ी संख्‍या 04711 बीकानेर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल एक्‍सप्रेस वाया  नागदा-रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-उदयपुरसिटी-अहमदाबाद
    8. 16 सितम्‍बर, 2023 को  जयपुर से चली गाड़ी संख्‍या 82654 जयपुर यशवंतपुर एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-उदयपुर सिटी-अहमदाबाद- वडोदरा
    9. 16 सितम्‍बर, 2023 को अहमदाबाद से चली गाड़ी संख्‍या 19167 अहमदाबाद वाराणसी सिटी एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-सूरत-जलगांव-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना
    10. 17 सितम्‍बर, 2023 को अहमदाबाद से चली गाड़ी संख्‍या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-सूरत-जलगांव-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना
    11. 16 सितम्‍बर, 2023 को गांधीधाम से चली गाड़ी संख्‍या 12937 गांधीधाम हावड़ा एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-सूरत-जलगांव-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना
    12. 16 सितम्‍बर, 2023 को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12284 निजामुद्दीन एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-पनवेल
    13. 16 सितम्‍बर, 2023 को अमृतसर से चली गाड़ी संख्‍या 12926 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-सूरत-मुम्‍बई सेंट्रल
    14. 16 सितम्‍बर, 2023 को श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटडा़ से चली गाड़ी संख्‍या 12472 श्रीमातावैष्‍णोदेवी कटड़ा बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-सूरत-मुम्‍बई सेंट्रल
    15. 16 सितम्‍बर, 2023 को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12954 निजामुद्दीन मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-सूरत-मुम्‍बई सेंट्रल
    16. 16 सितम्‍बर, 2023 को इंदौर से चली गाड़ी संख्‍या 19310 इंदौर गांधीनगर एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद
    17. 16 सितम्‍बर, 2023 को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12248 निजामुद्दीन बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-सूरत-बान्‍द्रा टर्मिनस
    18. 16 सितम्‍बर, 2023 को ग्‍वालियर से चली गाड़ी संख्‍या 22194 ग्‍वालियर दौंड एक्‍सप्रेस वाया भोपाल-इटारसी-खंडवा
    19. 16 सितम्‍बर, 2023 को बरौनी से चली गाड़ी संख्‍या 19038 बरौनी-बान्‍द्रा टर्मिनस वाया चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद- वडोदरा-सूरत
    20. 16 सितम्‍बर, 2023 को हरिद्वार से चली गाड़ी संख्‍या 19020 हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया नागदा-उज्‍जैन-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान
    21. 16 सितम्‍बर, 2023 को नई दिल्‍ली से चली गाड़ी संख्‍या 22210 नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-उज्‍जैन-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान
    22. 17 सितम्‍बर, 2023 को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12432 निजामुद्दीन त्रिवेन्‍द्रम राजधानी एक्‍सप्रेस वाया नागदा-उज्‍जैन-भोपाल-इटारसी-खंडवा-कल्‍याण-पनवेल
    23. 17 सितम्‍बर, 2023 को अमृतसर से चली गाड़ी संख्‍या 12904 अमृतसर सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-उज्‍जैन-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान
    24. 17 सितम्‍बर, 2023 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चली गाड़ी संख्‍या 22921 बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-गेरतपुर-अहमदाबाद-पालनपुर-बांदीकुई-भरतपुर
    25. 16 सितम्‍बर, 2023 को गांधीधाम से चली गाड़ी संख्‍या गांधीधाम हावड़ा एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-सूरत-जलगांव-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-नागदा

    26. 16 सितम्‍बर, 2023 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चली गाड़ी संख्‍या 19019 बान्‍द्रा टर्मिनस हरिद्वार एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-गेरतपुर-अहमदाबाद-पालनपुर-बांदीकुई-भरतपुर-मथुरा

    27. 15 सितम्‍बर, 2023 को तिरूवनंतपुरम सेंट्रल से चली गाड़ी संख्‍या 22853 तिरूवनंतपुरम निजामुद्दीन एक्‍सप्रेस भेस्‍तान-नंदुरबार-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-ग्‍वालियर-आगराकैंट-पलवल

    28. 16 सितम्‍बर, 2023 को पटना से चलने गाड़ी संख्‍या 12948 पटना अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया छायापुरी-वडोदरा-आनंद

    यह भी पढ़ें...रेल हादसे का ऐसा असर : 5 ट्रेनें करना पड़ी रद्द, 4 को बीच में रोका, 8 चल रहीं 1 से 4 घंटे की देरी से

    शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें

    1. 16 सितम्‍बर, 2023 को अजमेर से चली गाड़ी संख्‍या 12996 अजमेर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस को मंदसौर स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।
    2. 17 सितम्‍बर, 2023 को वडोदरा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19819 वडोदरा कोटा एक्‍सप्रेस रतलाम से चलेगी तथा वडोदरा से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
    3. 17 सितम्‍बर, 2023 को भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19340 भोपाल दाहोद एक्‍सप्रेस नागदा स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नागदा से दाहोद के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
    4. 18 सितम्‍बर, 2023 को  दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19339 दाहोद भोपाल नागदा से चलेगी तथा दाहोद से नागदा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

    निरस्‍त ट्रेनें

    1. 17 सितम्‍बर, 2023 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12995 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर एक्‍सप्रेस
    2. 17 सितम्‍बर, 2023 को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09382 रतलाम दाहोद स्‍पेशल
    3. 17 सितम्‍बर, 2023 को दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09350 दाहोद आनंद स्‍पेशल
    4. 17 सितम्‍बर, 2023 को रतलम से चलने वाली 09358 रतलाम दाहोद स्‍पेशल
    5. 17 सितम्‍बर, 2023 को रतलम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09383 रतलाम उज्‍जैन स्‍पेशल
    6. 17 सितम्‍बर, 2023 को दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09381 दाहोद रतलाम स्‍पेशल
    7. 17 सितम्‍बर, 2023 को दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09357 दाहोद रतलाम स्‍पेशल
    ]]>
    Sun, 17 Sep 2023 11:31:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेल हादसे का ऐसा असर : 5 ट्रेनें करना पड़ी रद्द, 4 को बीच में रोका, 8 चल रहीं 1 से 4 घंटे की देरी से https://acntimes.com/Impact-of-train-accident-5-trains-cancelled-4-short-terminated-8-late https://acntimes.com/Impact-of-train-accident-5-trains-cancelled-4-short-terminated-8-late एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल अमरगढ़ और पंचपिपलिया स्टेशनों के बीच हुए रेल हादसे का ट्रेनों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ा है। रतलाम दाहोद रेलखंड से गुजरने पर 5 ट्रेनों के रद्द करना पड़ा, जबकि 4 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। ये ट्रेंने हादसे के पहले जहां पहुंची थी वहीं पर रद्द किया गया। 8 ट्रेनें करीब 1 से 4 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

    शनिवार सुबह रतलाम दाहोद रेलखंड पर अमरगढ़ और पंचपिपलिया के बीच ट्रेन नंबर 12494 हज़रत निज़ामुद्दीन-मिराज दर्शन एक्सप्रेस का इंजिन और ब्रेकवान पटरी से उतर गया था। बारिश के चलते पहड़ से बड़े पत्थर गिरने के कारण चालक को ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े थे। इससे लगे झटके के कारण इंजिन और ब्रेकवान बेपटरी हुआ था। घटनास्थल पर एक ट्रैक क्लियर कर दिया गया है और ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा जा रहा है। जिस ट्रैक पर हादसा हुआ, उसे भी अपराह्न 4.45 बजे क्लियर कर ट्रेनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। हादसे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

    इन ट्रेनों को किया रद्द

    • 16 सितम्बर, 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या  09350 दाहोद आनंद मेमू स्पे‍शल
    • 16 सितम्बर, 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 09358 रतलाम दाहोद मेमू स्पेशल
    • 16 सितम्बर, 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 09383 रतलाम उज्जैन मेमू स्पेशल
    • 16 सितम्बर, 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 09381 दाहोद रतलाम मेमू स्पे‍शल
    • 16 सितम्बर, 2023 को चलने वाली गाड़ी संख्या 09357 दाहोद रतलाम मेमू स्पेशल

    ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट हुईं

    • 16 सितम्बर, 2023 को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या  09382 रतलाम दाहोद मेमू स्पेशल बामनिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया तथा बामनिया से दाहोद के मध्यद निरस्त।
    • 16 सितम्ब र, 2023 को कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19820 कोटा वडोदरा एक्‍सप्रेस रतलाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट तथा रतलाम से वडोदरा के मध्य निरस्त।
    • 16 सितम्बर, 2023 को भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्या  19340 भोपाल दाहोद एक्सप्रेस नागदा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट तथा नागदा से दाहोद के मध्य निरस्त।
    • 17 सितम्बर, 2023 को दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्या 19339 दाहोद भोपाल एक्सप्रेस, नागदा से चलेगी तथा दाहोद से नागदा के मध्य निरस्त रहेगी।

    यह भी देखें... रेल हादसा अपडेट : दर्शन सुफरफास्ट ट्रेन के आगे पहाड़ से गिरा बड़ा पत्थर, ...और फिर हो गया ऐसा, देखें लाइव वीडियो...

    ये ट्रेनें देरी से चल रहीं

    • ट्रेन नंबर 19339 दाहोद भोपाल एक्सप्रेस 01 घंटा 05 मिनट की देरी से।
    • ट्रेन नंबर 19037 बांद्रा टर्मिनस बरौनी एक्सप्रेस 02 घंटे 58 मिनट देरी से।
    • ट्रेन नंबर 22209 मुंबई सेंट्रल नई दिल्ली एक्सप्रेस 04 घंटे 02 मिनट देरी से।
    • ट्रेन नंबर 20941 बांद्रा टर्मिनस गाज़ीपुर सिटी एक्सप्रेस 03 घंटे 02 मिनट देरी से।
    • ट्रेन नंबर 19019 बांद्रा टर्मिनस हरिद्वार एक्सप्रेस 01 घंटा 20 मिनट देरी से।
    • ट्रेन नंबर 12472 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 03 घंटे 12 मिनट देरी से।
    • ट्रेन नंबर 22634 एच.निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस 03 घंटे 07 मिनट देरी से।
    • ट्रेन नंबर 19020 हरिद्वार बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस – 01 घंटा 50 मिनट देरी से।

    रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    Ratlam - 0741-2232382

    Dahod - 02673-220112

    Nagda - 07366246909

    Vadodara - 0265-2225735

    Bharuch - 8460936494

    Surat - 0261-2401796

    Vapi - 022-67649545

    Vasai Road - 022-67638022

    ]]>
    Sat, 16 Sep 2023 15:47:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेल हादसा अपडेट : दर्शन सुफरफास्ट ट्रेन के आगे पहाड़ से गिरा बड़ा पत्थर, ...और फिर हो गया ऐसा, देखें लाइव वीडियो... https://acntimes.com/A-big-stone-fell-from-the-mountain-in-front-of-Duronto-train-and-then-this-happened https://acntimes.com/A-big-stone-fell-from-the-mountain-in-front-of-Duronto-train-and-then-this-happened 24 घंटे के भीतर रतलाम रेल मंडल में दूसरा बड़ा हादसा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल में 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा रेल हादसा हो गया। मंडल के अमरगढ़ – पंचपिलिया स्टेशन के बीच ट्रेन नंबर 12494 निजामुद्दीन-मिराज सुफरफास्ट ट्रेन के सामने पहाड़ से बड़ा पत्थर आ गिरा। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा रोका। हालांकि अचानक ब्रेक लगने से लगे झटके कारण इंजिन और पॉवर कार पटरी से उतर गया। सूचना मिलते ही रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन और अमला घटनास्थल पर रवाना हो गया था। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    (सभी फोटो एवं वीडियो राकेश पोरवाल से साभार)

    जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे रतलाम-दाहोद रेलखंड पर हुआ। ट्रेन क्रमांक 12494 ह. निजामुद्दीन-मिराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस रतलाम से करीब 6.03 बजे रवाना हुई थी। यह पंच पिपलिया स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर आगे बढ़ी थी कि पहाड़ से बड़ा पत्थर रेलवे ट्रैक पर इंजिन के आगे आ गिरा। चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इससे ट्रेन जोरदार झटके के साथ रुक गई। झटका इतनी जोर से लगा कि इंजिन और पॉवर कार पटरी से उतर गए। इससे दिल्ली मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

    ट्रेन के रनिंग स्टाफ ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे के कंट्रोल रूम पर दी जिससे रहत दर और अमला हरकत में आ गया। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया हादसे की जानकारी मिलते ही एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, मेडिकल रिलीफ ट्रेन और इंजीनियरिंग विभाग का अमला घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। सभी वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार राहत दल ने ट्रेन के नीचे फंसे पत्थर को निकालने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक रेलवे ट्रैक को क्लियर करने का काम जारी था।

    रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    हादसे के बाद रतलाम रेल मंडल प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसमें रतलाम का हेल्पलाइन नंबर 07412232382, दाहोद का 02673220112 एवं नागदा का 07366246909 है। इसके अलावा सूरत का 0261-2401796, वडोदरा का 0265-2225735 एवं वापी का हेल्पलाइन नंबर 912602462341 जारी किया गया है। यात्री और उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

    ]]>
    Sat, 16 Sep 2023 10:28:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेल हादसा : रतलाम रेल मंडल में दुरंतो ट्रेन बेपटरी, कोई जनहानि नहीं, राहत दल रवाना https://acntimes.com/Rail-accident-Duronto-train-derails-in-Ratlam-railway-division https://acntimes.com/Rail-accident-Duronto-train-derails-in-Ratlam-railway-division एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल में 24 घंटे के भीतर दूसरा रेल हादसा हो गया। शनिवार सुबह दिल्ली मुंबई रेल खंड पर दुरंतो ट्रेन बेपटरी हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी राहत दल के साथ घटनास्थल रवाना हो गए।

    सूत्रों के अनुसार हादसा रतलाम रेल मंडल के अमरगढ़ पंचपिपलिया स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन क्रमांक 12494 हजरत निजामुद्दीन मिराज दर्शन यात्री गाड़ी का इंजिन बेपटरी हो गया। जानकारी मिलते ही रतलाम रेल मंडल मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी राहत दल के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। फिलहाल किसी प्रकार के जनहानि के सूचना नहीं है। 

    बता दें कि शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे रतलाम रेल मंडल के ही जैकोट स्टेशन पर मेमू ट्रेन के एक कोच में भीषण आग लग गई थी। आज इतनी ज्यादा थी कि कुछ ही पल में पूरा कोच पूरी तरह जल गया। महेश 24 घंटे के भीतर शनिवार सुबह रतलाम मंडल में फिर हादसा हो गया।

    ]]>
    Sat, 16 Sep 2023 08:09:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर : रतलाम के पास जेकोट रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह, देखें वीडियो https://acntimes.com/Major-fire-breaks-out-in-MEMU-train-at-Jekot-railway-station-near-Ratlam https://acntimes.com/Major-fire-breaks-out-in-MEMU-train-at-Jekot-railway-station-near-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल के जेकोट स्टेशन पर शुक्रवार सुबह दाहोद आनंद मेमू स्‍पेशल ट्रेन में भीषण आग लग गई। इससे ट्रेन में सवार और स्टेसन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बोगी पूरी तरह जल गई।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि दाहोद आनंद मेमू स्‍पेशल ट्रेन क्रमांक 09350  का जैकोट आगमन के पश्चात लगभग 11.45 बजे गार्ड ने कंपार्टमेंट के नीचे स्‍मोक देखा। देखते ही प्रभावित कोच के समस्त यात्रियों को उतार कर अगले कोच में शिफ्ट कर दिया गया तथा कंट्रोल को सूचित किया।लगभग 12.30 बजे फायर ब्रिगेड की टीम पहुँची तथा 12.45 बजे तक आग को बुझा दिया गया। घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ट्रेन जैकोट स्‍टेशन से 13.14 बजे रवाना हो गई। इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

    ]]>
    Fri, 15 Sep 2023 14:55:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेलवे स्टेशन पर गूंजी किलकारी : कामाख्या&गांधी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही थी प्रसूता, शुरू हो गई प्रसव पीड़ा, रतलाम स्टेशन पर ही हो गया प्रसव https://acntimes.com/Female-passenger-gives-birth-to-a-baby-at-Ratlam-railway-station https://acntimes.com/Female-passenger-gives-birth-to-a-baby-at-Ratlam-railway-station रेल प्रशासन ने एंबुलेंस से मां और बच्चे को बाल चिकित्सालय भिजवाया

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ट्रेन से कानपुर सेंट्रल से छायापुरी जा रही एक प्रसूता को रतलाम रेलवे स्टेशन पर ही प्रसव हो गया। चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने से ऑन ड्यूटी चैकिंग स्टाफ की सूचना पर यहां पहले से ही डॉक्टर और एंबुलेंस आदि मौजूद थे। जैसे ही ट्रेन रतलाम स्टेशन पहुंची और महिला को उतरा जा रहा था, उसने बच्चे को जन्म दे दिया। बाद में दोनों को बाल चिकित्सालय भिजवाया गया।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया शुक्रवार को गाड़ी संख्‍या 15668 कामाख्‍या गांधीधाम एक्‍सप्रेस के स्‍लीपर कोच में कानपुर सेंट्रल से छायापुरी के लिए एक महिला यात्रा कर रही थी। सफर के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ऑन ड्यूटी चैकिंग स्‍टाफ ने इसकी सूचना मिलते ही रतलाम रेल मंडल मुख्यालय के वाणिज्‍य कंट्रोल को सूचना दी। इसके चलते ट्रेन आने से पहले ही रतलाम स्‍टेशन पर डॉक्‍टर अपनी टीम और एंबुलेंस के साथ  पहुंच गए। रेलवे सुरक्षा बल के जवान और वाणिज्‍य विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे।

    जैसे ही ट्रेन रतलाम पहुंची तो उक्त कोच के सामने खड़े डॉक्टर, नर्स और स्टाफ ने महिला को ट्रेन से उतारा। ट्रेन से उतरारते ही महिला को प्रसव हो गया। रेलवे चिकित्‍सालय के डॉक्‍टर एवं नर्स ने महिला यात्री की प्राथमिक उपचार कर रेलवे एम्‍बुलेंस से बाल चिकित्‍सालय रतलाम भेजा। डॉक्‍टर के अनुसार मां और नवजात शिशु दोनों ही स्वस्थ हैं। काफी शॉर्ट नोटिस में भी इस प्रकार की सुविधाएं शीघ्रता से उपलब्‍ध कराना एक सु‍व्‍यवस्थित टीम वर्क का उदाहरण है।

    ]]>
    Fri, 08 Sep 2023 19:39:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने जनप्रतिनिधियों को साधा, डीआरएम को डांटा ! कहा& मेरे द्वारा जारी सर्कुलर पढ़ लें, समस्या हल करने के निर्देश भी दिए https://acntimes.com/In-Ratlam-Railway-Minister-Ashwin-Vaishnav-scolded-the-public-representatives-scolded-the-DRM https://acntimes.com/In-Ratlam-Railway-Minister-Ashwin-Vaishnav-scolded-the-public-representatives-scolded-the-DRM रतलाम में कोच मेंटनेंस हेतु पिट लाइन के लिए रेलमंत्री ने डीआरएम को सर्वे कर प्रस्ताव भेजने का दिया निर्देश

    विधायक चेतन्य काश्यप और दिलीप मकवाना सहित जनप्रतिनिधियों ने सौंपे ज्ञापन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार देर रात रतलाम पहुंचे। यहां सुबह उनका विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, पूर्व महापौर शैलेंद्र डोगा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व छात्रों सहित अन्य ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक काश्यप और मकवाना सहित जनप्रतिनिधियों ने रेल सुविधाओं में वृद्धि संबंधी ज्ञापन पहुंचे और समस्याएं भी बनाईं। रेलमंत्री ने ज्ञापन और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डीआरएम को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। डीआरएम के जनप्रतिनिधियों और लोगों से संपर्क नहीं रखने पर भी रेलमंत्री ने नाराजगी जताई।

    रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के रतलाम आगमन पर विधायक चेतन्य काश्यप ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर काश्यप ने रतलाम में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए रेलमंत्री वैष्णव को मांग पत्र सौंपा। इसमें मुख्य रूप से इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस को रतलाम तक बढ़ाए जाने, रतलाम-सूरत रेल मार्ग पर वंदे भारत को चलाने, रतलाम में कोच मेंटनेंस हेतु पिट लाइन की मांग करने के साथ अन्य कई मांगें की। काश्यप से चर्चा के दौरान रेलमंत्री ने मांगों के उचित निराकरण के संबंध में उन्हें आश्स्वत किया। इसके साथ ही रतलाम में कोच मेंटनेंस के लिए पिट लाइन का सर्वे करके प्रस्ताव मंत्रालय भेजने के संबंध में मंडल रेल प्रबंधक को निर्देश दिए। यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित अन्य कई विषयों के संबंध में विधायक काश्यप ने रेलमंत्री वैष्णव से विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा सहित अन्य मौजूद रहे।

    विधायक मकवाना ने अंडरब्रिज चौड़ीकारण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

    विधायक दिलीप मकवाना ने भी रेलमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उनके द्वारा रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारौदा में रेलवे द्वारा निर्मित अंडर ब्रिज की चौड़ाई कम होने से किसानों के साथ ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही परेशानियों को दूर किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि इससे किसानों को ट्रैक्टर आदि मशीनरी को खेत तक ले जाने में परेशानी होती है। विधायक ने बताया कि भदवासा को मुख्यधारा से जोड़ने वाली एकमात्र सीसी रोड के शोल्डर फिलिंग नहीं होने के कारण हमेशा रोड पर एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। इस पर रेल मंत्री वैष्णव ने मांगों के निराकरण के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने सबंधित विभागीय अधिकारियों को विधायक मकवाना के साथ मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का अवलोकन करने का निर्देश दिए।

    रेल मंत्री से मिले निर्देश पर मंगलवार शाम 4 बजे एडीआरएम अशफाक अहमद ने कारोदा गांव में अंडर ब्रिज व भदवासा में सीसी रोड के गहरे शोल्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, सरपंच और ग्रामीण मौजूद रहे। 

    पूर्व महापौर डागा ने भी सौंपा ज्ञापन 

    रेल मंत्री वैष्णव से मुलाकात कर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा और रेलवे फ्रेंड्स क्लब के शिवराज पुरोहित ने ज्ञापन सौंपा। इसमें पिट लाइन से जुड़ी मांग प्रमुख है। उन्होंने बताया कि पिट लाइन होने से ट्रेन का मेंटनेंस हो जाता और ट्रेन का परिचालन जहां तक संभव है, वहां तक किया जा सकता था। पिट लाइन एक वाशिंग लाइन है जिसके आधार पर पूरे ट्रैक पर खुला डंपिंग पिट होता है। पिट लाइन का उपयोग कोच बेस पार्ट्स की जांच और मरम्मत के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कोचों से सीवेज पानी निकालने के लिए भी किया जाता है। डागा व पुरोहित ने इंदौर- जबलपुर ट्रेन को रतलाम तक बढ़ाने की मांग की। बताया कि इंदौर-जबलपुर ट्रेन इंदौर में 10 घंटे खड़ी रहती है, इसे रतलाम तक किया जाए। इसके अलावा उज्जैन -चित्तौड़गढ़ ट्रेन स्वीकृत है, उसे जल्द शुरू किया जाए। रेल मंत्री वैष्णव ने डीआरएम को रतलाम में दो पिट लाइन के लिए निर्देश दिए।

    प्लेटफॉर्म 2 पर टीनशेड लगाने, ऑटो रिक्शा स्टैंड पर वसूली बंद करने की मांग की

    भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज, एबीवीपी के पूर्व नेता मनीष शर्मा और जयेश राठौर ने भी रेल मंत्री से रतलाम के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर यात्रियों के लिए टीन शेड नहीं होने की समस्या बताई। उन्होंने डीआरएम का जनप्रतिनिधियों से दूरी बनाए रखना, फोन रिसीव नहीं करने जैसी शिकायतें भी की। रेल मंत्री ने डीआरएम को तलब कर टीन शेड निर्माण के निर्देश देते हुए जनप्रतिनियों से संपर्क बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने ऑटो रिक्शा स्टैंड पर होने वाली वसूली बंद करने की मांग की। रेलमंत्री ने नाराजगी जताते हुए डीआरएम से कहा कि शायद आपने मेरे द्वारा बनाया रेलवे का सर्कुलर नहीं पढ़ा, उसे जरूर पढ़ना।

    ]]>
    Tue, 05 Sep 2023 22:42:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सुनील दुबे पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् के क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त, रेलवे में संगठन को मान्यता और मजबूती दिलाने के लिए मिली जिम्मेदारी https://acntimes.com/Sunil-Dubey-appointed-regional-in-charge-of-pashchim-railway-karmchari-parishad https://acntimes.com/Sunil-Dubey-appointed-regional-in-charge-of-pashchim-railway-karmchari-parishad एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा पूर्व मंडल मंतंरी एवं डीआरयूसीसी सदस्य रतलाम निवासी सुनील दुबे के क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मुंबई के विरार में आयोजित एक बैठक में की गई।

    पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक विरार में आयोजित हुई। इसमें भारतीय मज़दूर संघ, भारतीय रेल मज़दूर संघ एवं परिषद के क्षेत्रीय प्रभारी उपस्थित रहे। इनमें भारतीय रेल मज़दूर संघ के उपाध्यक्ष संजय साहू, भारतीय मज़दूर संघ के एस. एन. पांडेय, परिषद के महामंत्री संजय शुक्ला एवं मुकुट बिहारी दवे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

    भारतीय रेलवे में मान्यता के चुनाव एवं परिषद को मज़बूत स्तिथि में पहुँचाने के उद्देश्य से केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा दुबे को परिषद का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। इस नियुक्ति पर रेलवे के ओबीसी एसोसिएशन के मण्डल मंत्री अजय सिंह, मुन्नीलाल राजपूत, ट्रैकमैन एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणधीर सिंह गुर्जर, ग्राहक पंचायत के अनुराग लोखंडे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री ऋषभ दुबे, संदीप व्यास आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Mon, 28 Aug 2023 10:32:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुड न्यूज : पातालपानी & कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 26 अगस्त से फिर चलेगी, शुरू हो चुकी है टिकटों की बुकिंग https://acntimes.com/Patalpani-Kalakund-heritage-train-will-run-again-from-August-26 https://acntimes.com/Patalpani-Kalakund-heritage-train-will-run-again-from-August-26 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बारिश के मौसम में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। पातालपानी-कालाकुंड के लिए हेरिटेज ट्रेन फिर शुरू हो रही है। यह 26 अगस्त से चलेगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

    रेलवे के अनुसार हेरिटेज ट्रेन 26 अगस्‍त, 2023 से प्रति शनिवार एवं रविवार को चलेगी। इसके कालाकुंड स्‍टेशन पर आगमन के समय में बदलाव किया गया है। अब पर्यटक कालाकुंड स्‍टेशन पर अधिक समय बिता सकेंगे।

    ट्रेन संख्‍या 52965 पातालपानी - कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सुबह 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 13.05 बजे कालाकुंड स्‍टेशन पहुँचेगी। ट्रेन के आगमन/प्रस्‍थान के समय और ठहराव आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस ट्रेन के लिए 25 अगस्‍त, 2023 से आईआरसीटीसी की वेबसाइट एवं आरक्षण केन्‍द्रों से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

    ]]>
    Fri, 25 Aug 2023 23:58:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मंडल रेल उपभोक्ता सलाकार समिति ने रतलाम डीआरएम को दिए रेलवे सुविधाएं बढ़ाने के सुझाव, हर तीन माह में बैठक का आग्रह भी किया https://acntimes.com/Divisional-Rail-Consumer-Advisory-Committee-gave-suggestions-to-DRM https://acntimes.com/Divisional-Rail-Consumer-Advisory-Committee-gave-suggestions-to-DRM एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य सराफा व्यवसायी सौरभ छाजेड़ एवं अभय मूणत सहित अन्य ने रतलाम रेल मंडल प्रशासन को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। इसमें तीर्थों और रतलाम के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर यात्री ट्रेनें बढ़ाने की मांग शामिल है। समिति ने हर तीन माह में बैठक आयोजित करने का आग्रह भी किया। 

    मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार की अध्यक्षता में सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समिति सदस्यों के साथ ही विभिन्न रेलवे के विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक करीब 3 घंटे तक चली जिसमें मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सदस्यों के सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने सुझावों, समस्याओं और अन्य मुद्दों  के शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि मेमू ट्रेन में 4 कोच की वृद्धि की गई हैl

    उपभोक्ता सलाहकारों ने ये दिए सुझाव

    उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य सौरभ छाजेड़ एवं अभय मूणत सहित अन्य ने शहरवासियों के हित में सुझाव दिए। इसमें रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं प्रदान करना, प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर ट्रेनों का आवागमन बढ़ाना, सोनगढ़ (पालीताना) आदि तीर्थ हेतु ट्रेनों की संख्या बढ़ाना शामिल है। इसके अलावा इंदौर जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाना एवं डेमू ट्रेनों में  सिटिंग चेयर कार, स्लीपर एवं एसी कोच जोड़ना, शहर के उद्योगों एवं व्यवसाय हेतु रेलवे की कार्गो एवं पार्सल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करना, बेंगलुरु, कोयंबटूर, कोलकाता हेतु अधिक ट्रेनों की व्यवस्था होना, उद्योग संबंधित सीएसआर के तहत स्टेशन पर उद्योगों की सहायता से यात्री सुविधा उपलब्ध कराने, निर्यात उद्योगों हेतु कंटेनर डिपो पुनः संचालित करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। समिति सदस्यों ने हर तीन माह में बैठक आहूत कनरे का आग्रह भी किया।

    ]]>
    Sat, 19 Aug 2023 11:30:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डीआरएम सिन्हा ने किया वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी & ललितपुर & आगासोद रेल खंड का निरीक्षण, संरक्षा व गुणवत्ता के साथ काम पूरे करने के दिए निर्देश https://acntimes.com/DRM-Sinha-inspected-Veerangana-Laxmibai-Jhansi-Lalitpur-Agasod-rail-section https://acntimes.com/DRM-Sinha-inspected-Veerangana-Laxmibai-Jhansi-Lalitpur-Agasod-rail-section एसीएन टाइम्स @ ललितपुर / झांसी । नवागत मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आगासोद तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ललितपुर सहित अन्य स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा भी लिया। उन्होंने स्टेशन पर तीसरी लाइन का निरीक्षण भी किया।

    वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - ललितपुर - आगासोद खंड का निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक सिन्हा ने गाड़ी संख्या 12002 शताब्दी एक्सप्रेस के इंजिन से किया। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ललितपुर तक स्टेशनों, रेलवे ट्रैक और अन्य संस्थापनों का जायजा लेने के दौरान ट्रेन के लोको पायलटों से संरक्षित यात्रा के लिए उनकी कार्य प्रणाली भी परखी। तदुपरांत ललितपुर स्टेशन पहुंचकर उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे विकास कार्य देखे। उन्होंने रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम, कैटरिंग स्टॉल, पार्सल आदि यात्री सुविधाएं भी जांची। सफाई को और बेहतर बनाने, चल रहे कार्य समय सीमा में संरक्षा के उच्च मानदंडों के साथ पूरा करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। ललितपुर स्टेशन पर मीडिया से चर्चा के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया को दूसरी ओर तक जोड़ने की बात भी कही। उन्होंने स्टेशन पर तीसरी लाइन का भी सघन निरीक्षण किया।

    स्क्रैप व अन्य परिसंपत्तियों के निष्पादन का निर्देश

    डीआरएम सिन्हा ने ललितपुर से आगासोद खंड व स्टेशनों का सघन दौरा किया। निरीक्षण का उद्देश्य खंड की संरक्षा सुनिश्चित के साथ तीसरी लाइन के चल रहे विकास कार्य का अवलोकन रहा। इस दौरान सिन्हा ने धौर्रा यार्ड, मोहासा, करोंदा और आगासोद के साथ आगासोद से धौर्रा के मध्य चल रहे तीसरी लाइन के कार्य और यार्ड का भी जायजा लिया। स्क्रैप और अन्य परिसंपत्तियों के उचित निष्पादन के निर्देश दिए। सिन्हा ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के साथ स्टाफ को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। आगासोद प्लेटफॉर्म, स्टेशन चार्ट, पैनल रूम देखे।

    गुणवत्ता को ध्यान में रखकर करें काम

    डीआरएम सिन्हा ने टर्न आउट, कर्व के साथ अपने निरीक्षण में संरक्षा पर विशेष जोर दिया। प्वाइंट, ट्रैक आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इंजीनियरिंग, सिग्नल एंड दूरसंचार और विद्युत संबंधी संरक्षा का जायजा लिया। ब्लैक कॉटन सॉइल क्षेत्र के दृष्टिगत कार्य को उसी गुणवत्ता को ध्यान में रखने के निर्देश दिए। ट्रैक की गुणवत्ता के साथ ही समपार फाटक भी चैक किए। आगासोद से मालखेड़ी इंटरचेंज पॉइंट पर ट्रेन संचालन तथा टॉवर वैगन (एक विशेष प्रकार निरीक्षण यान) से ललितपुर से आगासोद तक निरीक्षण किया। टॉवर वैगन में ओएचई में लगने वाले उपकरण उपलब्ध रहते हैं जो नियमित अनुरक्षण कार्य के साथ विशेष परिस्थिति में उपयोग किए जाते है।

    आरपीएफ के सुपरवाइजर को दिए निर्देश

    निरीक्षण के अंत में उन्होंने इंजिनियरिंग, इलेक्ट्रिकल परिचालन कमर्शियल एवं आरपीएफ (रेल सुरक्षा बल) के सुपरवाइजर को बुलाकर स्पष्ट दिशा निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की जन समस्याओं की शिकायतें और स्टेशन की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने हिदायत दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन भी दिए।

    ये रहे मौजूद

    डीआरएम के  निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (मध्य) कपिल गोयल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सिग्नल एवं दूरसंचार) विष्णु गुप्ता, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अमित आनंद, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) नितिन गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण), वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अतुल यादव, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर (निर्माण) नितिन वर्मा, उप मुख्य सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर (निर्माण) आशीष सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sun, 23 Jul 2023 22:24:46 +0530 Manish Kumar Shukla
    उत्‍तर रेलवे में तेज बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, रतलाम रेल मंडल की 1 ट्रेन का रूट बदला, 5 निरस्त https://acntimes.com/Track-filled-with-water-in-Northern-Railway-6-trains-of-Ratlam-division-affected https://acntimes.com/Track-filled-with-water-in-Northern-Railway-6-trains-of-Ratlam-division-affected एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उत्‍तर रेलवे के सरहिंद-नांगल डैम, चंडीगढ़-सनेहवाल, सहारनपुर-अंबाला एवं अंबाला-दिल्‍ली खंड में तेज बारिश एवं ट्रैक पर जल जमाव की स्थिति निर्मित हो गई है। इससे रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया एक ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। जबकि पांच ट्रेनों को रैक की उपलब्धता नहीं हो पाने से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

    परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन

    1. 12 जुलाई, 2023 को बरेली से चली गाड़ी संख्‍या 14320 बरेली इंदौर एक्‍सप्रेस वाया रामगंगा-रामगंगा-कासगंज-आगरा फोर्ट चली ।

    निरस्‍त ट्रेनें

    1. गाड़ी संख्‍या 12925 मुम्‍बई सेंट्रल अमृतसर एक्‍सप्रेस, मुम्‍बई सेंट्रल से 13 जुलाई, 2023 को चलने वाली रैक की अनुपलब्‍धता के कारण निरस्‍त रहेगी।
    2. गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. अम्‍बेडकर नगर श्रीमातावैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस, 13 जुलाई, 2023 को डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली रैक की अनुपलब्‍धता के कारण निरस्‍त रहेगी।
    3. गाड़ी संख्‍या 14309 लक्ष्‍मीबाई नगर देहरादून द्विसाप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस, 12 जुलाई, 2023 को लक्ष्‍मीबाई नगर से चलने वाली, रैक की अनुपलब्‍धता के कारण निरस्‍त रही।
    4. गाड़ी संख्‍या 12471 बान्‍द्रा टर्मिनस श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस, बान्‍द्रा टर्मिनस से 13 जुलाई, 2023 को चलने वाली रैक की अनुपलब्‍धता के कारण निरस्‍त रहेगी।
    5.  गाड़ी संख्‍या 12315 कोलकाता उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस, कोलकाता से 13 जुलाई, 2023 को चलने वाली तथा गाड़ी संख्‍या 12316 उदयपुर सिटी कोलकाता एक्‍सप्रेस, उदयपुर सिटी से 17 जुलाई, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।
    ]]>
    Wed, 12 Jul 2023 19:54:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इंदौर और पालीताना के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की मांग, इंदौर सहित उज्जैन, रतलाम एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को होगी सुविधा https://acntimes.com/Demand-to-run-Vande-Bharat-train-between-Indore-and-Palitana https://acntimes.com/Demand-to-run-Vande-Bharat-train-between-Indore-and-Palitana एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के प्रमुख जंक्शन इंदौर से प्रसिद्ध जैन तीर्थ पालीताना के लिए वंदेभारत ट्रेन चलाने की मांग जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत कोठारी एवं विशेष रुचि सदस्य (प.रे.) राजेश सकलेचा ने की है। पदाधिकारीद्वय के अनुसार इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी और रतलाम रेल मंडल के राजस्व में वृद्धि भी होगी।

    कोठारी एवं सकलेचा ने बताया कि प्रसिद्ध जैन तीर्थ पालीताना जो कि गुजरात में स्थित है, के लिए मालवा क्षेत्र से कोई भी ट्रेन रतलाम रेल मंडल द्वारा नहीं चलाई जा रही है। जैन समाज के लोगों को पलीताना तीर्थ पर जाने के लिए वडोदरा और अहमदाबाद से गाड़ी बदलकर जाना पड़ता है। यदि रेलवे सीधी रेल सेवा इंदौर से पालीताना के ले प्रारम्भ कर दे तो क्षेत्र के समाजजन तीर्थ का लाभ ले सकेंगे। इससे रतलाम रेल मंडल की आय में भी वृद्धि होगी।

    पूरी वर्षभर तीर्थ जाते हैं श्रद्धालु

    जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम के अध्यक्ष नीलेश पोरवाल, सचिव जीतेन्द्र चोपड़ा ने बताया कि इंदौर से पालीताना हेतु वंदेभारत ट्रेन चलाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय सांसद एवं डीआरएम से मिलकर उक्त मांग से अवगत कराएंगे। पालीताना तीर्थ पर पूरे वर्षभर हजारों की संख्या में जैन समाजजन दर्शन हेतु जाते हैं। इस ट्रेन के चलने से इंदौर, उज्जैन, रतलाम एवं आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में जैन समाजजन तीर्थ पर जा सकेंगे। साथ ही इस ट्रेन से क्षेत्र की जनता गुजरात से विभिन्न शहरों वडोदरा, अहमदाबाद, सुरेन्द्रनगर से तक यात्रा कर सकेंगे।

    प्रधानमंत्री और रेलमंत्री से भी की मांग

    रतलाम जिले के समस्त जैन समाज के प्रतिनिधि प्रीतेश गादिया, संजय पारख, अशोक चोपड़ा, कुशल गांघी, प्रदीप डांगी, संदीप चौहान, महेंद्र गंग, जय नाहर सहित कई सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री से उक्त ट्रेन चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ट्रेन चलने से मालवा और गुजरात के बीच एक नई सुविधा शुरू होने से सहूलियत होगी।

    ]]>
    Sun, 09 Jul 2023 18:01:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक और दो पर तात्कालिक रूप से टेंट लगाने का सुझाव https://acntimes.com/Suggestion-for-installation-of-tents-on-platform-1-and-2-of-Ratlam-station https://acntimes.com/Suggestion-for-installation-of-tents-on-platform-1-and-2-of-Ratlam-station एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गर्मी के भीषण रूप को देखते हुए रतलाम रेलवे स्टेशन के खुले शेड पर यात्रियों को राहत देने के लिए तत्काल टेंट की व्यवस्था की जाए। गर्मी में यात्री तेज धूप से परेशान हैं। प्लेटफॉर्म एक और दो काफी लंबे हैं। इन्हें शेड से ढंकने में महीनों लग सकते हैं। इसलिए ग्रीष्मकाल में फिलहाल टेंट लगाना उचित होगा। इससे गर्मी से राहत मिल सकेगी।

    ये मांग सेवानिवृत्त बैंककर्मी तरनी प्रकाश व्यास ने मंडल रेल प्रबंधक की है। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन खुले प्लेटफॉर्म पर शेड लगाने का दावा कर रहा है।  इसमें उसे काफी वक्त लगेगा। शेड के लिए निविदा जारी करने से लेकर उसकी मंजूरी होने और फिर कार्यादेश जारी करने का लंबा कार्य करना पड़ेगा। वर्तमान में रतलाम में गर्मी प्रतिदिन रौद्र रूप दिखा रही है। शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो और बढने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। 

    व्यास ने बताया कि नवतपा के दिन भी आने वाले हैं। इसलिए समय रहते स्टेशन पर खुले प्लेटफॉर्म को ढंकने के लिए टेंट लगाए जाने आवश्यक है। ट्रेनों की आवाजाही के दौरान प्लेटफॉर्म पर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चें गर्मी के कारण काफी परेशान हो रहे हैं। इसलिए रेल प्रशासन को अपने यात्रियों के हित में तत्काल राहत के कदम उठाना चाहिए।

    ]]>
    Tue, 16 May 2023 17:59:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महू&मुख्त्यारा बलवाड़ा और झाबुआ&धार रेलवे सेक्शन का 80% सर्वे पूरा, भूमि अधिग्रहण और फारेस्ट विभाग से क्लीयरेंस का काम काम जारी, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Ratlam-Khandwa-gauge-conversion-and-Dahod-Indore-new-rail-line-work-in-progress https://acntimes.com/Ratlam-Khandwa-gauge-conversion-and-Dahod-Indore-new-rail-line-work-in-progress पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने राइट्स के प्रबंध निदेशक के साथ इंदौर क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने गुरुवार को रेलवे के उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) के कार्यालय में राइट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल मित्थल से चर्चा की। इस दौरान इंदौर क्षेत्र में चल रहे रेल प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। बैठक में रतलाम-खंडवा गेज कनवर्जन कार्य के अंतर्गत महू-मुख्त्यारा बलवाड़ा सेक्शन (71 km) व दाहोद-इंदौर नई लाइन प्रोजेक्ट के झाबुआ-धार सेक्शन (103 km) की फाइनल लोकेशन सर्वे पर चर्चा हुई। संस्था ने बताया कि सर्वे संबंधी 80 फीसदी कार्य हो चुका है। भूमि अधिग्रहण और वन विभाग से क्लीयरेंस का कार्य जारी है जो जल्दी ही हो जाएगा। बैठक में निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा रतलाम रेल मंडल प्रबंधक मौजूद रहे।

    प्रजेंटेशन के दौरान बताया गया कि महू- मुख्त्यारा बलवाड़ा सेक्शन में फाइनल लोकेशन सर्वे लगभग पूरा हो चुका हैI इस उपखंड में भौगोलिक स्थिति दुष्कर होने के कारण लोकेशन सर्वे के दौरान कई नई तकनीकों का प्रयोग किया गया है। उपयोग की गई तकनीकों में Lidar का उपयोग तथा ड्रोन सर्वे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जियोफिजिकल सर्वे, जियो मैपिंग तथा एक्सप्लोरेटरी ड्रिलिंग का कार्य भी किया गया। कई स्थानों पर सर्वे कर्मचारियों ने जंगलों में पैदल चल कर सर्वे कार्य किया। इस खंड में नया अलाइनमेंट फाइनल किया जा चुका है। जियोटेक्निकल सर्वे का कार्य भी 80% पूरा हो चुका है। खंड में भूमि अधिग्रहण तथा फॉरेस्ट विभाग से क्लीयरेंस का कार्य भी प्रगति पर है।

    30 जून तक प्रेषित की जाएगी फाइनल रिपोर्ट

    इस परियोजना के तहत महू-मुख्त्यारा बलवाड़ा सेक्शन में नए अलाइनमेंट में 21 टनल, 36 बड़े पुल, 76 छोटे पुल, 12 रोड अंडर ब्रिज व 3 रोड ओवर ब्रिज बनाने होंगे। यह खंड जंगल से गुजरता है, अतः जंगली जानवरों के आने-जाने के लिए भी उचित व्यवस्था का प्रावधान किया जा रहा है। सेक्शन की फाइनल सर्वे रिपोर्ट 30 जून, 2023 तक राइट्स लिमिटेड द्वारा तैयार करके प्रेषित की जाएगी।

    ओंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी पर पुल बनाने का काम जारी

    इस प्रोजेक्ट के राउ-पतालपानी खंड में बड़ी लाइन कार्य का लक्ष्य इसी साल रखा गया है। दूसरी ओर से सनावद-खंडवा सेक्शन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। खंडवा बाईपास कैबिन व खंडवा (5.92 km) सेक्शन को भी जनवरी में पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त ओंकारेश्वेर के पास नर्मदा नदी पर पुल बनाने का कार्य भी प्रगति पर है।

    सुरंग बनाने के लिए मशीनें आना शुरू, शीघ्र शुरू होगा काम

    राइट्स द्वारा दाहोद-इंदौर नई लाइन के झाबुआ-धार रेल खंड में फाइनल लोकेशन सर्वे की प्रगति के बारे में भी बताया गया। इस खंड में भी फाइनल लोकेशन सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा फाइनल लोकेशन सर्वे की रिपोर्ट 31 जुलाई, 2023 तक तैयार कर ली जाएगी। नई लाइन का कार्य इंदौर से टिही तक (21km) तथा दूसरी ओर दाहोद से कटवारा तक (11.30 km) भी पूर्ण किया जा चुका है। टीही व धार के बीच कार्य प्रगति पर है। टिही-पीथमपुर खंड में सुरंग का कार्य प्रारंभ करने के लिए मशीनों का आना प्रारंभ हो गया है और शीघ्र ही काम शुरू किया जाएगा।

    निरीक्षण किया, काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए

    बैठक के बाद पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक मिश्र मीडियाकर्मियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि इंदौर के आसपास के क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को पश्चिम रेलवे प्राथमिकता पर ले रहा है। इन परियोजनाओं को तेज गति से पूरा करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं। महाप्रबंधक मिश्र ने बैठक से पूर्व लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन तथा डॉ. आंबेडकर नगर स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

    ]]>
    Thu, 11 May 2023 12:38:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेलवे चेयरमैन लाहोटी को रतलाम के पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने दिया मांग&पत्र, रेल सुविधाएं बढ़ाने और अवरुद्ध सुविधाएं पुनः शुरू करने की मांग की https://acntimes.com/Ratlams-former-mayor-Shailendra-Daga-gave-demand-letter-to-railway-chairman-Lahoti https://acntimes.com/Ratlams-former-mayor-Shailendra-Daga-gave-demand-letter-to-railway-chairman-Lahoti एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मुलाकात कर रतलाम से जुड़ी रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की। डागा ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन को विभिन्न मांग एवं सुझाव का पत्र भी सौंपा। 

    पूर्व महापौर डागा ने बुधवार रात इंदौर में रेलवे बोर्ड चेयरमैन अनिल कुमार लोहाटी से चर्चा की। उन्होंने लोहाटी का स्वागत करते हुए रेल सुविधा विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। डागा ने लोहाटी को मांगपत्र सौंपा। इस दौरान शिवम् राजपुरोहित और हरिशंकर शर्मा भी मौजूद थे।

    ये मांग की और दिए सुझाव

    • रतलाम स्टेशन पर पिट लाइन एवं वाशिंग लाइन का निर्माण कार्य किया जाना चाहिए, ताकि यहाँ से भी ट्रेनों का सीधा संचालन प्रारम्भ हो सके। इससे पूरे मालवा क्षेत्र को फायदा मिल सके। भारतीय रेलवे में सिर्फ रतलाम मण्डल मुख्यालय ही एकमात्र ऐसा मुख्यालय है जहां पिट लाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। रतलाम स्टेशन की कैटेगरी के अन्य स्टेशन जैसे कि हिसार, वलसाड़ जैसे स्टेशनों पर भी पिट लाइन की सुविधा उपलब्ध है। यहाँ से ट्रेनों का संचालन करके प्रमुख स्टेशनों को आपस में एक-दूसरे से जोड़ा जाता है।
    • प्लेटफॉर्म नबंर सात का यार्ड रिमॉडलिंग का काम कई वर्षों से चल रहा है, उसे तेजी से पूरा किया जाए।
    • उज्जैन-चित्तौड़गढ़-उज्जैन मेमू गाड़ी 3 वर्ष से प्रस्तावित है। पश्चिम रेलवे द्वारा लगातार रेलवे बोर्ड को उक्त गाड़ी के संचालन का प्रस्ताव भिजवाया जा रहा है। उक्त गाड़ी के संचालन से कई छोटे-छोटे क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सुविधा होगी। इससे रतलाम मण्डल क्षेत्र की लोकल कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। ऐसे में शीघ्र अतिशीघ्र उक्त गाड़ी का संचालन प्रारम्भ किया जाना चाहिए।
    • रतलाम रेलवे स्टेशन पर छह दुरंतो को कमर्शियल स्टॉपेज दिया जाए।
    • रतलाम स्टेशन से गुजरने वाली कई साप्ताहिक ट्रेनों में फ्लैक्सीफेअर (निरंतर वृद्धि दर) टिकट दर लागू होने से ट्रेनों में स्थान रिक्त होने के बाद भी लोग टिकट नहीं लेते हैं। क्योकि फ्लैक्सीफेअर की वजह से टिकट दर दो से तीन गुना बढ़ जाती है। जिससे ट्रेनें खाली चलती हैं। इसलिए फ्लैक्सीफेअर व्यवस्था को समाप्त किया जाए, ताकि इससे आम जनता व रेलवे दोनों को लाभ हो।
    • रतलाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म नंबर एक एवं दो बहुत शानदार और सुसज्जित तरीके से निर्माण किया गया है। जिस पर वर्तमान में कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़िया आवागमन कर रही हैं। दोनों ही प्लेटफॉर्मों पर फूल कवर शेड नहीं होने से आम यात्रियों को गर्मी और बारिश में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फूल कवर शेड का निर्माण किया जाता है तो यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी।
    • रतलाम में मेमू गाड़यों को रिपेयर करने के लिए वर्कशॉप प्रदान की जानी चाहिए। वर्तमान में मण्डल में संचालित मेमू गाड़ियों को रख रखाव के लिए वड़ोदरा भेजना पड़ता है। ऐसे में अगर रतलाम क्षेत्र को वर्कशॉप प्रदान की जाती है तो मेमू गाड़ियों का रखरखाव यहां किया जा सकेगा एवं वड़ोदरा वर्कशॉप का लोड भी कम होगा।
    • रतलाम मण्डल क्षेत्र में संचालित डेमू गाड़ियों के रैक पूर्ण रूप से कंडम हो चुके हैं। इसके कारण आए दिन इंजिन फेल हो जाता है एवं कुछ दिन पूर्व भयावह आग भी उक्त डेमू गाड़ी में लग चुकी है। ऐसे में उक्त डेमू गाड़ियों को ICF रैक या मेमू रैक में बदलाव किया जाना चाइए।
    • दाहोद रतलाम-नागदा-उज्जैन के मध्य संचालित मेमू गाड़ी वर्तमान में आठ कोच के साथ संचालित की जा रही है जो कि पूर्व में 12 कोच के साथ संचालित होती थी। उक्त गाड़ी आदिवासी बाहुल क्षेत्र की जीवन रेखा होने के साथ ही साथ नियमित अप-डाउन करने वालों के लिए प्रमुख गाड़ी है। ऐसे में उक्त गाड़ी को पुनः 12 कोच के साथ संचालित किया जाए।
    • रतलाम मण्डल क्षेत्र में संचालित डेमू गाड़ियों को कोविड काल खत्म होने के बाबजूद भी शून्य लगाकर विशेष सेवा के रूप में संचालित किया जा रहा है। इन सभी गाड़ियों को पूर्व की तरह सामान्य नंबर से संचालित किया जाना चाहिए।
    • रतलाम रेलवे स्टेशन नवीनीकरण के कार्य को तेजी प्रदान कर जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
    ]]>
    Thu, 04 May 2023 13:28:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Example of honesty : रतलाम रेल मंडल के डिप्टी CTI महेंद्रसिंह गौतम ने ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया, हर कोई कर रहा प्रशंसा https://acntimes.com/Example-of-honesty-deputy-CTI-returned-passengers-bag https://acntimes.com/Example-of-honesty-deputy-CTI-returned-passengers-bag एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल में पदस्थ डिप्टी सीटीआई महेंद्र सिंह गौतव चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सामान सहित लौटाकर यात्री सहित अपने अधिकारियों का भी दिल जीत लिया। 

    असरवा में एक महिला यात्रा अपनी बहू और पोते के साथ  ट्रेन नंबर 19329 वीरभूमि एक्सप्रेस में इन्दौर से चित्तौड़गढ़ जाने के लिए चढ़े थे। उनका B-5 कोच में बर्थ नंबर 46, 48 और 54 पर आरक्षण था। गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने पर वे अपना छोटा बैग ट्रेन में ही भूल गईं। बैग नहीं मिलने पर उन्होंने चित्तौड़गढ़ के प्रधान टिकट संग्रहक ड्यूटी कर रहे दीपक चौधरी ने ट्रेन में ड्यूटी कर रहे डिप्टी सीटीआई महेंद्रसिंह गौतम से संपर्क साधा।

    डिप्टी सीटीआई गौतम ने यात्री की बर्थ पर रखा बैग मिलने की जानकारी दी। विडियो कॉलिंग के जरिए बैग दिखाया तो यात्री खुश हो गए। वे सड़क मार्ग से चित्तौड़गढ़ से उदयपुर पहुंचे। जहां स्टेशन मास्टर कार्यालय में उनका बैग उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

    नौ हजार रुपए, मोबाइल और आभूषण थे बैग में

    बैग में 9000 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 2 तोले वजनी सोने के कड़े एवं अन्य कागजात और जरूरी दवाइयां थीं। महिला यात्री सामान मिलने पर बहुत खुश हुईं। उन्होंने यात्रा के दौरान टीटीई के सहयोगात्मक रवैये की तारीफ भी। रेल कर्मचारी नेता गौरव दुबे के अनुसार महेंद्र वर्तमान में चित्तौड़गढ़ में पदस्थ हैं।

    ]]>
    Mon, 24 Apr 2023 20:33:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    The Burning Train : रतलाम से इंदौर जा रही डेमू ट्रेन में लगी आग, एक घंटे से ज्यादा धधकते रहे कोच, सुबह 7.00 बजे लगी आग 8.10 बजे बुझी https://acntimes.com/Demu-train-going-from-Ratlam-to-Indore-caught-fire https://acntimes.com/Demu-train-going-from-Ratlam-to-Indore-caught-fire एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल के नौगांवा – रुनीजा रेलखंड में प्रीतमनगर फ्लैग स्टेशन पर खड़ी रतलाम - डॉ. आम्बेडकरनगर डेमू ट्रेन संख्या 09390 में आग लग गई। रविवार सुबह करीब 7.00 बजे हुए हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते रेलवे का अमला हरकत में आ गया। करीब एक सवा घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इस दौरान कोच एक घंटे से ज्यादा धधकते रहे।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया ट्रेन सं. 09390 (रतलाम-डॉ. आम्बेडकरनगर) में नौगांवा-रुनीजा रेलखंड के बीच डीपीसी संख्या 16029 प्रीतम नगर फ्लैग स्टेशन पर आग लगी थी। जानकारी मिलते ही रतलाम में राहत दल और मेडिकल रिलीफ दल को रवाना किया गया। करीब 7.19 बजे फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। करीब 7.50 बजे पहुंची फायर ब्रिगड ने करीब 8.10 बजे आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। जानकारी मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सहित मौके पर पहुंच गए।

    डेमू ट्रेन रतलाम से चलकर इंदौर जा रही थी। गनीमत रही कि जब हादसा हुआ तो ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी। इससे किसी भी यात्रा के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अगर यही आग चलती ट्रेन में आग लगी होती तो हवा के तेज रुख से वह ज्यादा फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद रतलाम रेल मंडल मुख्यालय के कंट्रोल पर सूचना दी गई। बाद में शंटिंग कर जले कोच अलग किए गए। अभी यह पता नहीं चल सकेगा कि आग कैसे लगी।

    ]]>
    Sun, 23 Apr 2023 09:35:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेलवे की ये पांच खबरें आपको जानना जरूरी हैं, जानिए& कब, कौन सी ट्रेनें रहेंगी निरस्त और किस ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच https://acntimes.com/You-need-to-know-these-five-railway-news https://acntimes.com/You-need-to-know-these-five-railway-news एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रेनें प्रभावित होने की वजह पश्चिम मध्‍य रेलवे के कोटा मंडल के चंदेरिया-बस्‍सी बेरीसाल खंड में ट्रैक संबंधी कार्य तथा रतलाम-चंदेरिया खंड के चंदेरिया स्‍टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए प्रस्‍तावित ब्‍लॉक है।

    ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

    • गाड़ी संख्‍या 19818 यमुना ब्रिज रतलाम एक्‍सप्रेस, यमुना ब्रिज से 04 अप्रैल, 2023 को चलने वाली कोटा स्‍टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा कोटा से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
    • गाड़ी संख्‍या 19327 रतलाम उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस, रतलाम से 05 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।
    • गाड़ी संख्‍या 19328 उदयपुर सिटी रतलाम एक्‍सप्रेस, उदयपुर सिटी से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।
    • गाड़ी संख्‍या 19817 रतलाम आगरा फोर्ट एक्‍सप्रेस, रतलाम से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली कोटा से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी तथा रतलाम से कोटा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
    • गाड़ी संख्‍या 05833 कोटा मंदसौर स्‍पेशल पैसेंजर, कोटा से 05 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।
    • गाड़ी संख्‍या 05835 मंदसौर उदयपुर सिटी स्‍पेशल पैसेंजर, मंदसौर से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।
    • गाड़ी संख्‍या 05836 उदयपुर सिटी मंदसौर स्‍पेशल पैसेंजर, उदयपुर सिटी से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।
    • गाड़ी संख्‍या 05834 मंदसौर कोटा स्‍पेशल पैसेंजर, मंदसौर से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।
    • गाड़ी संख्‍या 19345 रतलाम भीलवाड़ा एक्‍सप्रेस, रतलाम से 05 अप्रैल, 2023 को चलने वाली चित्‍तौड़गढ़ स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्‍तौड़गढ़ से भीलवाड़ा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
    • गाड़ी संख्‍या 19346 भीलवाड़ा रतलाम एक्‍सप्रेस, भीलवाड़ा से 06 अप्रैल, 2023 को चलने वाली चित्‍तौड़गढ़ स्‍टेशन से चलेगी तथा भीलवाड़ा से चित्‍तौड़गढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

    अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल ट्रेन के परिचालन फेरों में संशोधन

    दूसरी खबर अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्‍पेशल ट्रेन से जुड़ी है। इसका अप्रैल से जून तक परिचालन होना था लेकिन अब इसके फेरों में संशोधन किया गया है। अप्रैल में उत्‍तर रेलवे के विभिन्‍न खंडों में रिमॉडलिंग एवं अधोसंरचनात्‍मक विकास कार्य प्रगति पर है। इसके चलते अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्‍पेशल ट्रेन के अप्रैल माह के फेरे निरस्‍त कर दिए गए हैं। अब ट्रेन मई एवं जून में दोनों दिशाओं में कुल 18 फेरों का परिचालन किया जाएगा।  

    गाड़ी संख्‍या 09417 अहमदाबाद पटना साप्‍ताहिक स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 01 मई से 26 जून, 2023 तक अहमदाबाद से प्रति सोमवार को 09.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन (14.40/15.00, सोमवार) होते हुए मंगलवार को 21.05 बजे पटना स्‍टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09418 पटना अहमदाबाद साप्‍ताहिक स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 02 मई से 27 जून, 2023 तक पटना से प्रति मंगलवार को 23.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन (06.15/06.25, गुरूवार) होते हुए प्रति गुरूवार को 11.20 बजे अहमदाबाद स्‍टेशन पहुँचेगी। ट्रेन का दोनों दिशाओं में नडियाड, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्‍तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय, बक्‍सर, आरा एवं दानापुर स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन में दो सेकंड एसी, छ: थर्ड एसी, आठ स्‍लीपर एवं चार सामान्‍य श्रेणी के एलएचबी कोच रहेंगे। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर अवलोकन कर सकते हैं।

    ओखा-नाहरलगुन-ओखा ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल एक्‍सप्रेस अप्रैल में निरस्‍त रहेगी

    रतलाम मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्‍या 09525/09526 ओखा-नाहरलगुन-ओखा स्‍पेशल साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस के फेरों में भी संशोधन किया गया है। ट्रेन के अप्रैल, 2023 में चलने वाली फेरों को अपरिहार्य कारणों से निरस्‍त किया गया है। मई, जून एवं जुलाई 2023 में इसका परिचालन पूर्व निर्धारित दिनांक, दिन, समय, ठहराव का पालन करते हुए मार्ग एवं कोच कंपोजिशन के अनुसार  ही किया जाएगा। 

    रतलाम-ग्‍वालियर एक्‍सप्रेस एवं रतलाम-भिंड एक्‍सप्रेस में जुड़ेगा कोच

    रतलाम से आरंभ होने वाली गाड़ी संख्‍या 11125/11126 रतलाम-ग्‍वालियर-रतलाम एक्‍सप्रेस एवं 21125/21126 रतलाम-भिंड-रतलाम एक्‍सप्रेस में तत्‍काल प्रभाव से एक फर्स्‍ट एसी कम सेकंड एसी कोच की सुविधा रेलवे द्वारा उपलब्‍ध करवाई जा रही है। इसके बाद गाड़ी संख्‍या 11125/11126 रतलाम ग्‍वालियर-रतलाम एक्‍सप्रेस एवं 21125/21126 रतलाम-भिंड रतलाम एक्‍सप्रेस एक फर्स्‍ट एसी कम सेकंड एसी, एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, आठ स्‍लीपर एवं छ: सामान्‍य श्रेणी के कोच के साथ चलेगी।

    ]]>
    Mon, 03 Apr 2023 18:53:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेलवे का रनिंग स्टाफ विभिन्न समस्याओं को लेकर आज प्रदर्शन कर बुलंद करेगा अपनी आवाज, जानिए& रेल प्रशासन से क्यों नाराज है रनिंग स्टाफ https://acntimes.com/Railway-running-staff-performance-on-March-20 https://acntimes.com/Railway-running-staff-performance-on-March-20 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं पश्चिम रेलवे स्तर का एक कर्मचारी संगठन रनिंग स्टाफ की समस्याओं को लेकर 20 मार्च को रतलाम रेल मंडल के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन सुबह 11.30 बजे होगा।

    इस दौरान रतलाम, चित्तौड़गढ़, उज्जैन, दौर, डॉ. आंबेडकर नगर लॉबी परिसर के बाहर होगा। रेल कर्मचारी संगठनों द्वारा सभी रनिंग स्टाफ एवं मुख्य निरीक्षकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल हों।

    प्रदर्शन के दौरान इन मांगों को लेकर बुलंद होगी आवाज 

    • रनिंग रूम में मोबाइल फोन जमा कराना एवं रनिंग रूम के बाहर ना जाने की पाबंदी रेलवे बोर्ड का आदेश तत्काल रद्द हो।
    • एसपीएडी प्रकरणों में रेलवे बोर्ड के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए।
    • अतिरिक्त ड्यूटी कराना बंद किया जाए तथा RBE 143/2016 के आदेश की अनुपालना सुनिश्चित हो।
    • रनिंग स्टाफ को समय पर अवकाश एवं विश्राम की सुविधा शुरू की जाए।
    • छोटी-छोटी साइडिंग एवं रोड साइड स्टेशनों पर रनिंग रूम और रेस्ट रूम खोलना बंद किया जाए।
    • दोषपूर्ण ब्रीथ एनालाइजर उपकरणों को तत्काल प्रभाव से उपयोग से हटाया जाए। उनकी रिपोर्ट एवं मेडिकल रिपोर्ट में भिन्नता होने पर अनावश्यक प्रताड़ित नहीं किया जाए।
    • प्रत्येक प्रखंड में मुख्य लोको निरीक्षक को प्रताड़ित किया जाना बंद किया जाए।
    ]]>
    Mon, 20 Mar 2023 01:12:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यह तो हद है : रतलाम रेलवे स्टेशन पर खुलेआम गुंडागर्दी, यात्रियों को पीटते रहे गुंडे, लात&घूंसे भी चलाए, चाकू से गोदने का प्रयास भी किया, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Hooliganism-openly-at-Ratlam-railway-station-video-viral https://acntimes.com/Hooliganism-openly-at-Ratlam-railway-station-video-viral एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अपराधियों पर नकेल कसने के मामले में आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस नाकाम साबित हो रही है। नतीजतन गुंडे बेखौफ होकर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। रतलाम रेलवे स्टेशन का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गुंडों ने यात्रियों पर लात-घूंसे भी चलाए और चाकू जैसी चीज से गोदने का प्रयास भी किया।

    आप रतलाम के रेलवे स्टेशन पर जा रहे हैं तो अपनी जान और माल की सुरक्षा खुद ही करें, यहां अपनी रिस्क पर ही जाएं। ऐसा इसलिए कि रेलवे परिसर में सुरक्षा नाम की कोई चीज नजर नहीं आती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो की इसकी गवाही दे रहा है। यह वीडियो पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल के रतलाम स्टेशन का है। स्टेशन के टिकट विंडो वाले क्षेत्र में (प्लेटफॉर्म 1 और 2 नंबर की तरफ) दो गुंडे दो यात्रियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों यात्री युवा हैं और वे माफी मांगते भी सुने जा रहे हैं। बावजूद गुंडों ने उन पर लात-घूंसे चलाए। इतना ही नहीं गुंडों ने एक युवक को नीचे भी गिरा दिया। एक गुंडे के हाथ में चाकू जैसी जी भी वीडियो में साफ दिख रही है जिससे वह यात्री के शरीर पर जहां-तहां गोदने का प्रयास करता नजर आ रह है।

    रेलमंत्री तक पहुंचा मामला

    रेलवे स्टेशन पर हो रही गुंडागर्दी का वायरल वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पश्चिम रेलवे मुख्यालय, रतलाम डीआरएम तक भी पहुंचा। रतलाम डीआरएम ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि मामला कार्रवाई के लिए अग्रेषित कर दिया गया है।

    न आरपीएफ दिखी, न ही जीआरपी

    रेलवे स्टेशन पर अपराधों की रोकथाम और यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ दोनों ही हैं। दोनों ही की मौजूदगी घटनास्थल से काफी नजदीक है, बावजूद मारपीट के दौरान न तो आरपीएफ नजर आई और न ही जीआरपी।

    दो आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद दोनों गुंडों को जीआरपी द्वारा हिरासत में लिया। जीआरपी टीआई लोकेंद्र सिंह के अनुसार आरोपियों के नाम इमरान निवासी आलीराजपुर और सद्दाम निवासी कसरावद हैं। फरियादियों को बुलाया गया है और उसके आधार पर दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा रही है।

    ]]>
    Sun, 26 Feb 2023 22:01:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेलवे लाइन के दोहरीकरण की समस्याओं को हल के लिए भारत गौरव अभियान के संयोजक अनिल झालानी ने दिया उपयोगी सुझाव, इन पर अमल हो तो नहीं होगी फंड की कमी https://acntimes.com/Bharat-Gaurav-Abhiyan-convenor-Anil-Jhalani-gave-useful-suggestions-to-solve-the-problems-of-railway-line-doubling-1886 https://acntimes.com/Bharat-Gaurav-Abhiyan-convenor-Anil-Jhalani-gave-useful-suggestions-to-solve-the-problems-of-railway-line-doubling-1886 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । "फंड की कमी से अटकी रेल लाइन के दोहरीकरण की योजना", "विलम्ब के चलते डेढ़ गुनी हुई रेलवे दोहरीकरण योजना की लागत" इस तरह के शीर्षक अक्सर अखबारों की सुर्खियां बनते रहते हैैं। इन समस्याओं से बचा जा सकता है और बहुत कम लागत में रेलवे की न सिर्फ गति बढ़ाई जा सकती है और माल लदान की क्षमता में भी जबर्दस्त इजाफा किया जा सकता है। रेलवे के विकास  में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकने वाला यह सुझाव भारत गौरव अभियान के संयोजक अनिल झालानी ने सबसे पहले आज से करीब आठ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु को दिया था।

    (फाइल फोटो)

    देश में जहां कहीं सिंगल रेलवे लाइन है, वहां ट्रेनों की संख्या और माल लदान की क्षमता को बढ़ाने में कई समस्याएं आती हैं। ऐसी स्थिति में रेलवे द्वारा सिंगल लाइन रेल खंडों का दोहरीकरण करना अनिवार्यता है। प्राय: देखने में आता है कि इन मार्गों की योजना बनाते समय एक समानांतर अतिरिक्त सम्पूर्ण रेल लाइन बिछाने की योजना बनाई जाती है। भूमि अधिग्रहण की पेंचीदगियों और प्रक्रियागत विलम्ब के चलते योजना के पूर्ण होने में जो समय लगता है, उसमें योजना की लागत सैकड़ों से हजारों करोड़ तक पंहुच जाती है। इसीलिए शासन के सामने भी फण्ड की कमी की दिक्कत के साथ ही योजना का लाभ भी योजना के पूरा हो जाने के बाद ही मिलता है।

    11 जुलाई 2015 को पत्र लिख कर दिए थे सुझाव

    विगत दिनों केंद्रीय बजट में रतलाम-नीमच-चित्तौड़गढ़ और इंदौर-देवास-उज्जैन दोहरीकरण की 15 वर्षों से अटकी पड़ी योजनाओं के लिए आवंटित राशि के बाद भी इसका लाभ मिलने में लंबे समय लगाने की संभावनाओं के बाद भारत गौरव अभियान के संयोजक अनिल झालानी ने बताया कि इन व्यावहारिक समस्याओं के निराकरण के लिए विगत 11 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिख कर यह सुझाव दिया था। इसमें बताया था कि जिस रेल खण्ड में दोहरीकरण की आïवश्यकता हो, वहां पूरे रेल खण्ड का दोहरीकरण करने के बजाय रेल खण्ड के बीच के दोनों छोर के तरफ के दो बड़े सेक्शन (अर्थात दो स्टेशनों) की दूरी के लम्बे वाले भाग का दोहरीकरण कर इसका तत्काल लाभ लिया जा सकता है।

    लागत कम होगी, ऑपरेशन व मेन्टेनेंस के रोज के खर्चे भी बचेंगे

    ऐसा करने से जहां न केवल योजना की लागत बेहद कम हो जाएगी, वहीं आपरेशन और मेन्टेनेन्स के रोज के खर्चे भी बचेंगे। काम भी जल्दी पूरा हो जाएगा। इसी प्रकार इसका लाभ भी पूरे ट्रैक के दोहरीकरण जैसा ही मिल सकेगा,क्योंकि दोनो ओर से ट्रेनों को बीच वाले सेक्शन पर विपरित दिशा में क्रॉसिंग करके चलाया जा सकेगा। झालानी ने अपने पत्र के साथ इस योजना को समझाने के लिए एक रुट चार्ट भी बनाकर प्रेषित किया था।

    झालानी ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री से आग्रह किया था कि देश में जहां भी रेलवे के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है,वहां उनके सुझाव पर अमल किया जाए, जिससे कि शीघ्र ही रेलवे के यातायात में वृद्धि का लाभ मिल सकेगा और भविष्य में भी इसी प्रकार का फार्मूला बनाकर दोहरीकरण के कार्य को चरणवार ढंग से आगे बढाया जाए।

    2 हजार करोड़ रुपए बचाने का सुझाव भी दिया था

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह बहुमूल्य सुझाव भेजने के करीब चार माह बाद झालानी को जब यह समाचार प्राप्त हुआ कि आर्थिक मामलों की मंत्रीमण्डलीय समिति ने कोरापुट-सिंगापुर रेल सेक्शन के दोहरीकरण की योजना को 2361.74 करोड रुपए की स्वीकृती दी है, झालानी ने तुरंत 21 नवंबर 2015 को पुन: प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा। इसमें इस योजना में दो हजार करोड़ रु. बचाने का सुझाव दिया था। झालानी ने अपने पत्र में कहा कि यदि उनके सुझाव पर अमल किया जाता है, तो फिलहाल देश के दो हजार करोड़ रु. बच जाएंगे और योजना का 60-70 प्रतिशत लाभ भी जल्दी मिलने लगेगा। झालानी ने इस पत्र की प्रतिलिपि तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली और रेलवे बोर्ड के चैयरमेन को भी प्रेषित की थी।

    कम लागत में अधिक लाभ वाले सुझावों को लागू किया जाए

    इसी प्रकार का स्मरण पत्र झालानी ने फिर से 15 जून 2016 को भी प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को प्रेषित किया था। 28 जून 2021 को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पूर्व में प्रेषित समस्त पत्रों की प्रतिलिपियां प्रेषित कर रेल लाइनों के दोहरीकरण के लिए आवश्यक धनराशि के प्रबन्ध में आने वाली समस्या के निराकरण के लिए उनके द्वारा भेजे गए सुझाव पर अमल करने का आग्रह किया था। झालानी को उम्मीद है कि भारत सरकार और रेल प्रशासन उनके इस उपयोगी सुझाव को अमल में लाकर ट्रेनों के परिचालन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करेगा और कम लागत में अधिक से अधिक लाभ लेने वाले सुझावों को लागू किया जाएगा।

    ]]>
    Fri, 10 Feb 2023 20:50:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुवाहाटी और राजकोट के बीच स्‍पेशल ट्रेन का हो रहा परिचालन, 18 कोच की ट्रेन में देना होगा स्‍पेशल किराया https://acntimes.com/Special-train-will-run-between-Guwahati-and-Rajkot-fare-also-special https://acntimes.com/Special-train-will-run-between-Guwahati-and-Rajkot-fare-also-special एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी संख्‍या 05638 गुवाहाटी राजकोट स्‍पेशल को रतलाम मंडल  के उज्‍जैन, नागदा एवं रतलाम स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह गुवाहाटी से राजकोट के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन के दो फेरे लगाएगी। इसका परिचालन स्‍पेशल किराए के साथ होगा। ट्रेन में कुल 18 कोच रहेंगे। 

    गाड़ी संख्‍या 05638 गुवाहाटी राजकोट स्‍पेशल 08 एवं 15 फरवरी, 2023 बुधवार को गुवाहाटी से 09.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्‍जैन प्रति शुक्रवार 05.35 बजे पहुंचेगी। यहां से यह 05.40 बजे रवाना होगी और नागदा 06.50 बजे पहुंचेगी तथा 06.52 बजे रवाना होगी। रतलाम 07.30 बजे आएगी और 07.40 बजे रवाना होगी तथा उसी दिन 19.10 बजे राजकोट पहुँचेगी।

    इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 05637 राजकोट गुवाहाटी स्‍पेशल 11 एवं 18 फरवरी, 2023 शनिवार को राजकोट से 13.15 बजे चलेगी। यह रतलाम मंडल के रतलाम शनिवार को 23.25 बजे आएगी। पांच मिनट रुकने के बाद 23.30 रवाना होगी। ट्रेन रविवार को 00.43 बजे नागदा पहुंच कर 00.45 रवाना हो जाएगी। उज्‍जैन 01.50 पहुंचेगी और 01.55 रहेगी। इसके बाद सोमवार को 20.30 बजे  गुवाहाटी पहुँचेगी।

    यहां रहेगा ठहराव, 18 कोच रहेंगे ट्रेन में

    ट्रेन का दोनों दिशाओं में न्‍यू बोंगाईगांव, न्‍यू कूचबिहार, न्‍यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय, मिर्जापुर, सतना, बीना, उज्‍जैन, नागदा, रतलाम, छायापुरी, अहमदाबाद एवं सुरेन्‍द्रनगर स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया। इसमें एक सेकंड एसी, आठ थर्ड एसी, सात स्‍लीपर एवं दो सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन के ठहराव समय एवं आगमन/प्रस्‍थान समय की विस्‍तृत जानकारी www.indianrailways.gov.in  से प्राप्‍त कर सकते हैं।

    ]]>
    Wed, 08 Feb 2023 21:54:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    झांसी रेल मंडल के भारत स्काउट एवं गाइड ने लगाया नववर्ष मेला&2023, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने लिया खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद https://acntimes.com/Bharat-Scouts-and-Guides-organized-New-Year-Fair-2023-in-Jhansi-Railway-Division https://acntimes.com/Bharat-Scouts-and-Guides-organized-New-Year-Fair-2023-in-Jhansi-Railway-Division एसीएन टाइम्स @ झांसी । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा नव वर्ष मेला 2023 का आयोजन किया गया। आयोजन जिला प्रशिक्षण केंद्र पश्चिम रेलवे कॉलोनी झाँसी में हुआ। मुख्य अतिथि मंडल वित्त प्रबंधक एवं सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) मनोज कुमार सिंह थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) संजय चतुर्वेदी  एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) उत्तर प्रदेश  पूनम संधू रहे।

    अतिथियों ने स्काउट एवं गाइड की जनक वेडन पावेल के चित्र पर माल्यर्पण कर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित किया। मेले में विभिन्न प्रकार के खेलों एवं विभिन्न खानपान के स्टॉल लगाए गए। इनका आनंद मुख्य अतिथि, रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने लियाI आयोजन में संस्था के कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर व गाइडर सहित 80 सदस्यों ने भाग लिया। 

    ये रहे मौजूद

    आयोजन में जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) शशि व्यास, जिला सचिव विवेक पुरवार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) के. के. कुशवाहा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) नीतू श्रीवास्तव, जिला प्रशिक्षण सलाहकार (रोवर) निर्मल सिंह, जिला प्रशिक्षण सलाहकार (कब) दिलीप बोरकर, जिला कोषाध्यक्ष मनीष बाजपेयी, सहायक जिला सचिव आशीष श्रीवास्तव, रवि पटेरिया, पंकज देवधर, अभिषेक कुशवाहा, अनीता वर्मा, बी. के. उपाध्याय, रेखा उपाध्याय, शैलेन्द्र दुबे, सिद्धार्थ सहरिया, रवीश शर्मा, अजय प्रताप, नेहा माहौर, नीरज त्रिपाठी, उमेश वर्मा, मनीष वर्मा, वसीम अहमद, अरविन्द कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, लोकेश मीना आदि उपस्थित रहेI

    ]]>
    Sun, 15 Jan 2023 23:56:44 +0530 Manish Kumar Shukla
    DFCCIL से कनेक्टिविटी के लिए सोहावल रेलवे स्टेशन पर हो रहा इंटरलॉकिंग का कार्य, प्रभावित होगा रेल यातायात https://acntimes.com/Rail-traffic-will-be-affected-due-to-interlocking-work-at-Sohawal-station https://acntimes.com/Rail-traffic-will-be-affected-due-to-interlocking-work-at-Sohawal-station एसीएन टाइम्स @ झांसी । रेल प्रशासन द्वारा (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) DFCCIL से कनेक्टिविटी के लिए सोहावल रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है। इससे मंडल से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से कुछ ट्रेनों को मार्ग बदल कर चलाया जाएगा। जबकि कुछ निरस्त रहेंगी। कुछ निर्धारित समय से कुछ देरी से चलेंगी।

    ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी   

    • ट्रेन सं. 22445 कानपुर सेन्ट्रल - अमृतसर 16.01.23 से 23.01.23 तक निरस्त रहेगी।
    • ट्रेन सं. 22446 अमृतसर - कानपुर सेन्ट्रल ट्रेन 17.01.23 से 24.01.23 तक निरस्त रहेगी।    

    इन गाड़ियों का मार्ग बदला

    • ट्रेन सं. 12549 दुर्ग – जम्मूतवी 17.01.23 से 24.01.23 तक अम्बाला, चंडीगढ़, सनहवाल, लुधियाना निल होकर चलेगी।
    • ट्रेन सं. 22705 तिरुपति - जम्मू तवी 17.01.23 से 24.01.23 तक अम्बाला, चंडीगढ़, सनहवाल, लुधियाना निल होकर चलेगी।
    • ट्रेन सं. 20847 दुर्ग - उधमपुर 18.01.23 से 25.01.23 तक अम्बाला, चंडीगढ़, सनहवाल, लुधियाना, राजपुरा होकर चलेगी।
    • ट्रेन सं. 15708 अमृतसर - कटिहार  24.01.23 को लुधियाना – धूरी – राजपुरा खन्ना, सरहिंद होकर चलेगी।
    • यह गाड़ी प्रभावित होगी 
    • ट्रेन सं. 22125 नागपुर - अमृतसर 21.01.23 को 60 मिनट (अम्बाला मंडल)।
    • ट्रेन सं. 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - डॉ. आम्बेडकर नगर 24.01.23 को 95 मिनट (फिरोजपुर मंडल)।
    • ट्रेन सं. 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा - बांद्रा (ट.)  24.01.23 को 30 मिनट की देरी से चलेगी (फिरोजपुर  मंडल)।
    ]]>
    Sat, 14 Jan 2023 13:54:49 +0530 Manish Kumar Shukla
    उत्‍तर मध्‍य रेलवे ने जीएम सतीश कुमार के निर्देशन में कर दिया बड़ा काम, 200 करोड़ रुपए का राजस्व कैसे किया अर्जित, आप भी जान लीजिए https://acntimes.com/North-Central-Railway-collected-revenue-of-200-crores-by-doing-one-thing https://acntimes.com/North-Central-Railway-collected-revenue-of-200-crores-by-doing-one-thing एसीएन टाइम्स @ प्रयागराज । उत्‍तर मध्‍य रेलवे ने ‘जीरो स्‍क्रैप मिशन’ के तहत 12 जनवरी 2023 तक, स्‍क्रैप  विक्रय से कुल 200.83 करोड़ का राजस्‍व अर्जित किया है। यह महाप्रबंधक सतीश कुमार के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन के तहत संभव हुआ है। यह राजस्व गत वर्ष की तुलना में 14.5 फीसदी ज्यादा है। 

    उत्‍तर मध्‍य रेलवे ने वित्‍त वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित रुपए 200 करोड़ के लक्ष्‍य को जनवरी के शुरुआती दिनों में ही पार कर लिया है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक कुल रुपए 171 करोड़ मूल्‍य के स्‍क्रैप  का निपटान किया गया था। इस तरह वित्‍त वर्ष में 14.5 % की वृद्धि दर्ज हुई है। महाप्रबंधक सतीश कुमार के दिशा निर्देशन में तेजी से चलाए जा रहे  स्क्रैप निष्पादन अभियान में उत्तर मध्य रेलवे के सभी मंडलों एवं  कारखानों में पड़े अनुपयोगी व स्क्रैप मदों को एकत्र करके बिक्रय किया गया। इससे यह राजस्व प्राप्त हुआ। इस अभियान से कार्य-स्थल व पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने में भी मदद मिल रही है।

    रेलवे को स्क्रैप मुक्त बनाने को लेकर हैं प्रतिबद्ध

    उत्‍तर मध्‍य रेलवे ने इस राजस्‍व को जुटाने के लिए करीब 19095 मीट्रिक टन रेल पथ लौह, 17772 मीट्रिक टन वर्कशॉप का लौह-स्‍क्रैप तथा 415 मीट्रिक टन नॉन-फेरस स्‍क्रैप के साथ 231 माल डिब्बे, 14 सवारी डिब्बे  तथा 04 इंजन की ई-नीलामी के माध्‍यम से बिक्री की गई। उत्‍तर मध्‍य रेलवे के सभी मंडल, कारखाने व अन्य संस्‍थान इस अभियान से रेलवे को ‘स्‍क्रैप मुक्‍त‘ बनाने के लिए प्रतिबद्ध व सतत् प्रयासरत हैं।

    ]]>
    Fri, 13 Jan 2023 10:56:24 +0530 Manish Kumar Shukla
    यह मदद है बड़ी : रेलवे के ग्रुप&D के पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रतलाम का मीणा समाज बना बड़ा सहारा, अभ्यर्थी दे रहे धन्यवाद https://acntimes.com/Ratlam-Meena-Samaj-became-a-big-support-for-the-candidates-for-the-recruitment-of-Group-D-of-Railways https://acntimes.com/Ratlam-Meena-Samaj-became-a-big-support-for-the-candidates-for-the-recruitment-of-Group-D-of-Railways एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मदद के लिए धन-दौलत होना जरूरी नहीं, समर्पण और जज्बा होना जरूरी है। रतलाम का मीणा समाज इसकी मिसाल है। मीणा समाज ने रेलवे के ग्रुप-D के पदों पर हो रही भर्ती में शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के लिए ठहरे और भोजन की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था 10 दिन तक सतत जारी रहेगी।

    देश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। इससे भी बड़ी समस्या है रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं का प्रवेश परीक्षा, इंटरव्यू, दक्षता परीक्षा आदि देने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना और वहां रहने और खाने की। ऐसे युवाओं का यदि कोई मददगार बन जाए तो फिर कहना ही क्या है। रतलाम के मीणा समाज ने इसी को ध्यान में रखते हुए एक अनूठा काम किया है। समाजजन ने रेलवे में हो रही भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रतलाम आ रहे अभ्यर्थियों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था कर दी है। बिस्तर का बंदोबस्त शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि अभ्यर्थियों को ठंड न लगे। 

    रहने-खाने से चिंता से मुक्त, सिर्फ दक्षता परीक्षा पर फोकस

    रहने और भोजन की व्यवस्था होने से अभ्यर्थी इससे होने वाली चिंता से मुक्त हैं और वे राहत महसूस कर रहे हैं। वे रतलाम के मीणा समाज को धन्यवाद देते नहीं थक रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि दक्षता परीक्षा के लिए घर से रवाना होते समय सबसे बड़ी चिंता यही थी कि वे कहां रुकेंगे, खाना कैसा मिलेगा। ठंड से बचाव भी को लेकर भी चिंता थी। ये सारी ही चिंताएं यहां आकर दूर हो गईं। अब उनका फोकस सिर्फ दक्षता परीक्षा और उसमें सफल होने पर है। इसके लिए मीणा समाजजन साधुवाद के पात्र हैं।

    21 जनवरी तक जारी रहेगी व्यवस्था

    समाज के प्रेमराज मीणा ने एसीएन टाइम्स को बताया रेलवे द्वारा ग्रुप-D के करीब 8 हजार पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इसकी लिखित परीक्षा हो चुकी है और अब शारीरिक दक्षता परीक्षा होना है। इसके लिए करीब 24 हजार अभ्यर्थियों (प्रत्येक पद के विरुद्ध 3 अभ्यर्थी) का चयन किया गया है। शारीरिक तक्षता परीक्षा 11 से 21 जनवरी तक होना है। रतलाम में स्थानीय रेलवे खेल मैदान पर हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के लिए समाज द्वारा रेलवे समाज सेवा केंद्र पर निःशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था की गई ताकि अभ्यर्थी इस चिंता से मुक्त होकर सिर्फ दक्षता परीक्षा पर फोकस कर सकें। यह व्यवस्था सर्वसमाज के अभ्यर्थियों के लिए है।

    20 लोगों की टीम दे रही सेवा

    10 दिनी व्यवस्था के लिए समाज के 20 लोगों की टीम बनाई गई है। इसमें सभी नौकरीपेशा लोग शामिल हैं। जिम्मेदारी इस तरह नियत की गई हैं ताकि यदि कोई सदस्य ड्यूटी पर जाए तो उनकी जगह दूसरे सदस्य व्यवस्था को सुचारु रख सकें। इसमें समाज के भामाशाह सीताराम मीणा, कमलेश मीणा, ओ. पी. मीणा, मुकेश मीणा, पंकज मीणा, प्रेमराज मीणा, नेमीचंद्र मीणा, हरिओम मीणा, रामकेश मीणा, भागचंद मीणा, संजय मीणा, ऋषिकेष मीणा, विंदाराम मीणा, त्रिलोक मीणा, सुरेश मीणा, चेतन मीणा आदि शामिल हैं जो सक्रिय रूप से संभाल रहे हैं। प्रेमराज मीणा के अनुसार समाज द्वारा जगह-जगह फ्लैक्स भी लगाए गए हैं जिनमें व्यवस्था के सहयोगियों के मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए गए ताकि किसी अभ्यर्थी को कोई परेशानी नहीं हो। इन नंबरों को अभ्यर्थी कॉल कर सकते हैं।

    ]]>
    Wed, 11 Jan 2023 14:06:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राजस्थान में रेल हादसा : सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 कोच बेपटरी, 24 यात्री घायल, 12 ट्रेनों के मार्ग बदले व 2 रद्द, देखें हादसे का वीडियो... https://acntimes.com/14-coaches-of-Suryanagari-Express-derailed-24-passengers-injured https://acntimes.com/14-coaches-of-Suryanagari-Express-derailed-24-passengers-injured एसीएन टाइम्स @ जोधपुर । राजस्थान के पाली जिले के बोमादरा गांव के पास सोमवार तड़के 12480,बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। जोधपुर रेलमंडल के राजकियावास - बोमादरा रेलखंड हादसे में 3 कोच पलट गए जिससे 11 अन्य कोच पटरी से उतर गए। इससे ट्रेन में सवार 4 स्काउट गाइड सहित 24 यात्री घायल हो गए। रेलवे, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। हादसे के कारण 2 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा जबकि 12 ट्रेनों के मार्ग बदलने पड़े।

    जानकारी के अनुसार 26 कोच वाली सूर्यनगरी एक्सप्रेस बांद्रा (मुंबई) से जोधपुर आ रही थी। रात 2.48 बदे यह मारवाड़ जंक्शन पहुंची। यहां से 3.09 बजे पाली के लिए रवाना हुई। करीब 3.30 बजे बोमादरा गांव के पास ट्रेन के 14 कोच पटरी से उतर गए। ट्रेन के एस 3 से एस 5 तक के कोच पलट गए। जब हादसा हुआ तब अधिकतर यात्री सो रहे थे। जैसे ही झटका लगा यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अभी तक करीब 24 यात्रियों के घायल होने की खबर है जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला को अस्पताल भिजवाया गया है।

    प्रभावित यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा चाय आदि की व्यवस्था की गई और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई।

    स्काउट गाइड के अधिकारी मौके पर पहुंचे

    जानकारी के अनुसार ट्रेन में 150 से ज्यादा स्काउट गाइड भी सफर कर रहे थे। ये जोधुपर में होने वाली जंबूरी में आ रहे थे। इनमें से 4 स्काउट गाइड घायल हुए। सूचना मिलने पर स्काउट के गोविंद मीना, जितेंद्र भाटी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

    रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी

    हादसे के बाद रेलवे का अमला हरकत में आ गया और तत्काल 2 ट्रेनों को रद्द कर 12 के मार्ग परिवर्तित कर दिए। साथ ही रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। हेल्पडेस्क भी बनाई गई है।

    हेल्पलाइ नंबर

    जोधपुर के लिए

     0291-2654979 (1072)

    0291-2654993

    0291-2624125

    0291-2431646

    पाली के लिए

    0293-2250324

    इन ट्रेनों का मार्ग बदला

    1. ट्रेन 22476 कोयंबटूर – हिसार 31 दिसंबर 2022 को कोयंबटूर से प्रस्थान करने मार्ग मारवाड़ जंक्शन – मदार – फुलेरा - मेड़ता रोड - बीकानेर होकर चलेगी।
    2. ट्रेन 14708 दादर - बीकानेर 01 जनवरी 2023 को दादर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन बदले गए रूट मारवाड़ जंक्शन - मदार – फुलेरा - मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी।
    3. ट्रेन 22663 चेन्नई एगमोर - जोधपुर 31 दिसंबर 2022 को चेन्नई एगमोर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन बदले गए रूट मारवाड़ जंक्शन-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी।
    4. ट्रेन 19224 जम्मूतवी – अहमदाबाद 01 जनवरी 2023 को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली ट्रेन बदले गए रूट लूनी – भिलड़ी – पालनपुर होकर संचालित की जाएगी।
    5. ट्रेन 14801 जोधपुर - इंदौर 02 जनवरी 2023 को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन बदले गए रूट जोधपुर - मेड़ता रोड – फुलेरा – मदार - चंदेरिया होकर संचालित की जाएगी।
    6. ट्रेन 15013 जैसलमेर – काठगोदाम 02 जनवरी 2023 को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली बदले गए रूट जोधपुर - मेड़ता रोड-फुलेरा होकर संचालित की जाएगी।
    7. ट्रेन 14707 बीकानेर - दादर 02 जनवरी 2023 को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली बदले गए रूट लूनी – भिलड़ी – पाटन – मेहसाना होकर संचालित की जाएगी।
    8. ट्रेन 16312 कोच्चुवली – श्रीगंगानगर 31 दिसंबर 22 को कोच्चुवली से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मेहसाणा – पाटन - भिलड़ी – लूनी होकर संचालित की जाएगी।
    9. ट्रेन 11090 पुणे - भगत की कोठी 01 जनवरी 2023 को पुणे से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मेहसाणा – पाटन – भीलड़ी लूनी होकर संचालित की जाएगी।
    10. ट्रेन 15014 काठगोदाम - जैसलमेर 01 जनवरी 2023 को काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग फुलेरा - मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी।
    11. ट्रेन 19223 अहमदाबाद – जम्मूतवी 02 जनवरी 2023 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मेहसाणा – पाटन - भिलड़ी – लूनी होकर संचालित की जाएगी।
    12. ट्रेन 14802 इंदौर - जोधपुर 02 जनवरी 2023 को इंदौर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग चंदेरिया - मदार फुलेरा - मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी।

    ये ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द

    1. ट्रेन 14821 जोधपुर - साबरमती 2 जनवरी, 2023 को रद्द रहेगी।
    2. ट्रेन 14822 साबरमती - जोधपुर 2 जनवरी, 2023 को रद्द रहेगी।
    ]]>
    Mon, 02 Jan 2023 13:53:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शीतकालीन छुट्टियों के लिए अजमेर से सोलापुर चलेगी सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन, कुल पांच फेरे लगाएगी https://acntimes.com/Superfast-special-train-will-run-from-Ajmer-to-Solapur-for-winter-holidays https://acntimes.com/Superfast-special-train-will-run-from-Ajmer-to-Solapur-for-winter-holidays एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शीतकालीन छुटि्टयों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ उमड़ती है। इसे ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर 09627/09628 अजमेर-सोलापुर-अजमेर सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन कुल पांच फेरे लगाएगी।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया गाड़ी संख्‍या 09627 अजमेर सोलापुर सुपरफास्‍ट स्‍पेशल 28 दिसम्‍बर, 2022 से 25 जनवरी, 2023 तक अजमेर से चलेगी। यह प्रति बुधवार 09.00 बजे अजमेर से रवाना होगी और रतलाम मंडल के नागदा (आगमन 18.15 बजे व प्रस्थान 18.17 बजे), रतलाम (आगमन 19.20 बजे व प्रस्थान 19.25 बजे) होते हुए गुरूवार को 11.30 बजे सोलापुर पहुँचेगी।

    वापसी में यह गाड़ी संख्‍या 09628 सोलापुर अजमेर सुपरफास्‍ट स्‍पेशल के रूप में 29 दिसम्‍बर, 2022 से 26 जनवरी, 2023 तक सोलापुर से चलेगी। यह सोलापुर से प्रति गुरूवार 12.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम ( शुक्रवार को आगमन 05.55 बजे व प्रस्थान 06.00 बजे) एवं नागदा (आगमन 07.48 व प्रस्थान 07.50 बजे) होते हुए उसी दिन 17.05 बजे अजमेर पहुँचेगी।

    इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

    ट्रेन का दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्‍याण, लोनावाला, पुने, दौंड एवं कुर्डुवाड़ी स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसमें 02 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 07 स्‍लीपर एवं 04 सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

    ]]>
    Mon, 26 Dec 2022 19:01:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अनिल कुमार लाहोटी रेलवे बोर्ड सदस्य (इन्फ्रास्ट्रक्चर) नियुक्ति, रेल मंत्रालय ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी https://acntimes.com/Appointment-of-Anil-Kumar-Lahoti-Railway-Board-Member-Infrastructure https://acntimes.com/Appointment-of-Anil-Kumar-Lahoti-Railway-Board-Member-Infrastructure एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी को रेल मंत्रालय ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (इन्फ्रास्ट्रक्चर) नियुक्त किया है। 1984 के IRSE (इंडियन रेलवे सर्विसेज ऑफ इंजीनियर्स) बैच के सदस्य अधिकारी इससे पूर्व विभिन्न पदों पर काबिज रह चुके हैं। 

    रेल मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार लाहोटी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। लाहोटी आईआईटी रुड़की (पूर्व में रुड़की विश्वविद्यालय) से मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (स्ट्रक्चर्स) के साथ स्नातक हैं। उनके पास रेलवे के विभिन्न पदों पर काम करने का व्यापक अनुभव है। 1988 से 2001 तक वे नागपुर और जबलपुर (अब पश्चिम मध्य रेलवे), भुसावल और मध्य रेलवे मुख्यालय के मंडलों में काम किया।

    इतना ही नहीं लाहोटी रेलवे बोर्ड के मुख्य अभियंता (निर्माण) सदस्य इंजीनियरिंग के विशेष कार्य अधिकारी, उत्तर रेलवे (ट्रैक मशीन) के कार्यकारी निदेशक और उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य अभियंता के पदों पर भी कार्यरत रह चुके हैं। उत्तर रेलवे में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के रूप में पदस्थ रहे।

    ]]>
    Sun, 25 Dec 2022 20:55:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेल मंत्री की बड़ी घोषणा : काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी, भीड़ कम करने स्टेशनों का एकीकृत विकास किया जाएगा https://acntimes.com/Railway-Ministers-big-announcement-Kashi-Tamil-Sangamam-Express-train-will-run https://acntimes.com/Railway-Ministers-big-announcement-Kashi-Tamil-Sangamam-Express-train-will-run रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन में पुनर्विकास योजना की समीक्षा की

    एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने काशी तमिल संगमम के आयोजन को यादगार बनाने के लिए काशी और तमिलनाडु के बीच एक नई ट्रेन सेवा काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस की घोषणा की है। उन्होंने तमिलनाडु के उन प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की जिन्हें काशी तमिल संगमम देखने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना का भी निरीक्षण किया।

    अश्विनी वैष्णव ने आठवें बैच के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। प्रतिनिधियों ने दौरे में अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे उनकी अच्छी तरह से देखभाल की गई। उन्होंने रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी टीम के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की। उन्होंने कहा कि जन-जन के बीच इस प्रकार का आदान-प्रदान एक-दूसरे की परंपराओं, ज्ञान और संस्कृति को एक साथ लाएगा, साझा विरासत की समझ का निर्माण करेगा और इन दोनों क्षेत्रों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करेगा।

    जल्द शुरू होगी ट्रेन

    वैष्णव ने काशी तमिल संगमम के आयोजन को यादगार बनाने के लिए काशी और तमिलनाडु के बीच एक नई ट्रेन सेवा काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सेवा शुरू हो जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री ने वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने भविष्य में बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के पुनर्विकास की योजना बनाने का सुझाव दिया।

    वाराणसी जंक्शन बनेगा विश्व का सर्वेश्रेष्ठ स्टेशन, 7000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

    वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस स्टेशन का एक विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में पुनर्विकास रेलवे स्टेशन को हवाई अड्डे के टर्मिनल की तरह दिखने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रेलवे स्टेशनों में से एक बनाने के लिए इसके जीर्णोद्धार पर लगभग 7000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वैष्णव ने कहा कि अगले 50 वर्षों के लिए योजना बनाकर पुनर्विकास कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाराणसी शहर के स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ को कम करने के लिए क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशनों का एकीकृत विकास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए जल्द ही स्लीपर वंदे भारत का निर्माण शुरू किया जाएगा।

    आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हुआ आयोजन

    काशी तमिल संगमम शिक्षा मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में आयोजित एक महीने का कार्यक्रम है। काशी में इस उत्सव को देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाता है। रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी ने आमंत्रित प्रतिनिधियों को काशी, प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा कराई और उनका आतिथ्य सत्कार किया।

    ]]>
    Sun, 11 Dec 2022 00:29:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम&नीमच ब्रॉडगेज रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 7 दिन में पूरा करें माइक्रो सर्वेक्षण& कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी https://acntimes.com/Complete-the-survey-of-doubling-of-Ratlam-Neemuch-broad-gauge-rail-line-in-7-days-Collector-Suryavanshi https://acntimes.com/Complete-the-survey-of-doubling-of-Ratlam-Neemuch-broad-gauge-rail-line-in-7-days-Collector-Suryavanshi एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नीमच-रतलाम ब्रॉडगेज रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रेलवे व जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। इसमें कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने दोनों विभागों का संयुक्त सर्वेक्षण अगले 7 दिवस में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि अधिग्रहित की जाने वाली जमीन की मांग की जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर एम. एल. आर्य, जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति तथा कालूखेड़ा, पिपलौदा व जावरा के तहसीलदार भी उपस्थित रहे।

    नीमच-रतलाम ब्रॉडगेज रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना में रतलाम ग्रामीण तथा रतलाम शहर में सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। जावरा अनुविभाग क्षेत्र में सर्वेक्षण होना है। जावरा क्षेत्र के माननखेड़ा, ढोढर, लसूड़िया नाथी, भैंसाना, जावरा, लोहारी तथा बड़ायला चौरासी में निजी जमीनों का सर्वेक्षण होना है। इसके बाद चिन्हित जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने बारीकी से सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि माइक्रो सर्वेक्षण में जमीन के अलावा पेड़, निर्माण स्थल सहित अन्य सभी जानकारी बिंदुवार शामिल कर विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करें।

    ]]>
    Sat, 19 Nov 2022 16:15:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    निंबाहेड़ा रेलवे स्‍टेशन पर छूट गया था महिला यात्री का मोबाइल फोन, स्टेशन मास्‍टर को मिला तो यात्री को बुलाकर सौंपा https://acntimes.com/Female-passengers-mobile-phone-was-left-at-Nimbahera-railway-station-station-master-returned-it https://acntimes.com/Female-passengers-mobile-phone-was-left-at-Nimbahera-railway-station-station-master-returned-it एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल के निंबाहेड़ा स्टेशन पर यात्री के छूटे मोबाइल फोन को स्टेशन मास्टर ने लौटाकर उल्लेखनीय कार्य कार्य किया।

    जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा स्टेशन पर ऑन ड्यूटी स्‍टेशन मास्‍टर रमेशचंद भाटी को प्‍लेटफॉर्म की बेंच पर एक मोबाइल फोन नजर आया। काफी समय होने के बाद भी उसे लेने कोई नहीं आया। कुछ समय बाद मोबाइल फोन की रिंगटोन बजी। भाटी ने काल रिसीव कर उन्‍हें मोबाइल फोन निम्‍बाहेड़ा स्‍टेशन पर होने के बारे में सूचित किया।

    कॉल से पता चला कि मोबाइल फोन निंबाहेड़ा नगर के वार्ड नंबर 18 के घोसी मोहल्ला निवासी रुकैया बानो - राशिद हुसैन का है। मंदसौर-उदयपुर सिटी ट्रेन से उतरने के बाद वे बेंच पर बैठीं थीं। इस दौरान उनका मोबाइल फोन वहीं छूट गया था। स्टेशन मास्टर भाटी ने मोबाइल के मालिक होने संबंधी कागजात लेकर स्टेशन बुलाया और मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द कर दिया। इससे मोबाइल फोन गुम होने के कारण मायूस रुकैया बानो के चेहरा खुशी से खिल गया। उन्होंने स्टेशन मास्टर भाटी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    ]]>
    Mon, 14 Nov 2022 20:25:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ब्‍लॉक के कारण ये चार ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, कहीं आपकी ट्रेन भी तो इनमें शामिल नहीं https://acntimes.com/Due-to-the-block-these-four-trains-will-run-on-the-diverted-route https://acntimes.com/Due-to-the-block-these-four-trains-will-run-on-the-diverted-route एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आपकी कहीं जाने के लिए रेलयात्रा की प्लानिंग है तो पहले यह खबर पढ़ लें। कहीं आपकी ट्रेन भी तो परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों में शामिल नहीं हैं। रेलवे ने आगरा सिटी और राजा की मंडी स्टेशनों के बीच पुनर्निर्माण कार्य होने से इन ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जाने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। उत्‍तर मध्‍य रेलवे आगरा मंडल के आगरा सिटी-राजा की मंडी स्‍टेशनों के मध्‍य ट्रैक का पुननिर्माण कार्य किए जाने के कारण यह व्यवस्था की गई है।

    ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

    1. गाड़ी संख्‍या 15045 गोरखपुर ओखा साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस। यह ट्रेन गोरखपुर से 17 नवम्‍बर, 2022 से 22 दिसम्‍बर, 2022 तक वाया यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट-आगरा कैंट होकर चलेगी।
    2. गाड़ी संख्‍या 15046 ओखा गोरखपुर साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस। यह ट्रेन ओखा से 13 नवम्‍बर, 2022 से 18 दिसम्‍बर, 2022 तक चलने वाली वाया आगरा कैंट-आगरा फोर्ट-यमुना ब्रिज चलेगी।
    3. गाड़ी संख्‍या 19053 सूरत मुजफ्फरपुर साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस। सूरत से 16 नवम्‍बर, 2022 से 16 दिसम्‍बर, 2022 तक चलने वाली यह ट्रेन वाया आगरा कैंट-आगरा फोर्ट-यमुना ब्रिज चलेगी।
    4. गाड़ी संख्‍या 19054 मुजफ्फरपुर सूरत साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस। मुजफ्फरपुर से 13 नवम्‍बर, 2022 से 18 नवम्‍बर, 2022 तक चलने वाली ट्रेन वाया यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट- आगरा कैंट होकर चलेगी।
    ]]>
    Mon, 14 Nov 2022 19:56:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अशोक कुमार मिश्र बने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक, इंजीनियरिंग और एमबीए करने वाले मिश्र ने कार्यभार किया ग्रहण    https://acntimes.com/Ashok-Kumar-Mishra-takes-over-as-General-Manager-of-Western-Railway https://acntimes.com/Ashok-Kumar-Mishra-takes-over-as-General-Manager-of-Western-Railway एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय रेलवे की यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार मिश्र को पश्चिम रेलवे का महाप्रबंधक बनाया गया है। मिश्र ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर पदस्थापन से पूर्व वे उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर में अपर महाप्रबंधक थे।

    परे महाप्रबंधक बने मिश्र ने 1983 के स्पेशल क्लास रेलवे अपरेंटिस बैच के माध्यम से  भारतीय रेलवे की यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा में प्रवेश किया था। पहली नियुक्ति पश्चिम रेलवे में सहायक कारखाना प्रबंधक (मरम्मत) दाहोद के पद पर हुई थी। मिश्र ने पश्चिम रेलवे, आरडीएसओ और उत्तर रेलवे में विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। भावनगर में मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरिज और वैगन), मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल), बटवा और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक  इंजीनियर के रूप में वडोदरा में कार्य किया।

    मिश्र कोटा मंडल में सीनियर ईडीपीएम और उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (मरम्मत) की जिम्मेदारी भी निभाई। उन्हें उत्तर मध्य रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर, अपर मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर/डीजल तथा मंडल रेल प्रबंधक/झांसी और पूर्व मध्य रेलवे में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव प्राप्त है।

    भारत के अलावा यूके में भी की पढ़ाई

    महाप्रबंधक मिश्र ने इन्स्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल इंजीनियर्स, यू.के. से ए.एम.आई.ई. (यांत्रिक) की डिग्री तथा इन्स्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल इंजीनियर्स, कोलकाता से ए.एम.आई.ई. (यांत्रिक), इंजीनियरिंग काउन्सिल, यू.के. से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, कोलकाता से ए.एम.आई.ई. (मेट) तथा इग्नू से एम.बी.ए. की उपाधि प्राप्त की है।

    रेल मंत्री राजभाषा अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित

    मिश्र को उत्तर मध्य रेलवे में प्रयागराज मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक पद पर कार्य करते हुए रेल मंत्री राजभाषा अवॉर्ड प्राप्त हुआ था। झांसी मंडल रेल प्रबंधक झांसी के पद पर रहते हुए झांसी स्टेशन की चौथी लाइन का सर्वे आरम्भ कराया। झांसी स्टेशन के रिडेवलपमेंट सहित अनेक उल्लेखनीय कार्य में भी योगदान रहा। मिश्र को रेल प्रबंधन एवं प्रशासन का गहन अनुभव है तथा आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

    ]]>
    Tue, 08 Nov 2022 19:27:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेलवे के निगमीकरण व 8वें वेतन आयोग के गठन सहित विभिन्न मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने की एक दिनी भूख हड़ताल, बोले& अनिश्चितकालीन भी करने को तैयार https://acntimes.com/Railway-employees-go-on-hunger-strike-in-Ratlam-Railway-Division https://acntimes.com/Railway-employees-go-on-hunger-strike-in-Ratlam-Railway-Division एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा रेलकर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को एक दिनी भूख हड़ताल का आह्वान किया गया था। इसके तहत रतलाम मंडल के रेल कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर आवाज बुलंद की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी जाने पर वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने को भी तैयार हैं।

    रतलाम रेल मंडल मुख्यालय सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों में रेलकर्मी बुधवार को एक दिन भूख हड़ताल पर रहे। प्रदर्शन नीमच, चित्तौड़गढ़, उज्जैन, शुजालपुर, नागदा, इंदौर, महू आदि प्रमुख स्टेशनों पर हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने रेलवे के निगमीकरण को बंद किए जाने और 8वें वेतन आयोग के गठन की मांग दोहराई।

    आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन सहित अन्य रेल कर्मचारी संगठन के बैनर तले हुई इस एक दिनी हड़ताल के दौरान रेलकर्मियों ने एकता संबंधी नारे लगाए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि जल्दी ही मांगें नहीं मानीं गईं तो वे अश्चितकालीन भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य रेलकर्मी मौजूद रहे।

    ये हैं रेलकर्मियों की प्रमुख मांगें

    • रेलवे के निगमीकरण एवं निजीकरण को बंद किया जाए।
    • रेलवे के रिक्त पदों को भरा जाए।
    • 8वें वेतन आयोग की कमेटी गठित कर लागू किया जाए।
    • कैडर रिस्ट्रक्चरिंग का कार्य पूरा कर उसे लागू किया जाए।
    • पदों को अंधाधुंध सरेंडर करना बंद किया जाए।
    • सुपरवाइजर कैटेगरी को 4800 और 5400 की पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
    • रनिंग एवं सुरक्षा श्रेणी की कोटियों की कार्य शर्तों और पदोन्नति की प्रक्रिया में सुधार हो।
    • दिनांक 1-1-2020 से 30-06-2021 का बकाया डीए फ्रीज किया था उसका भुगतान शीघ्र किया जाए।
    • महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव 2 वर्ष के लिए पूर्ण भुगतान की जाए।
    ]]>
    Thu, 13 Oct 2022 04:02:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेलवे के वाहन चालकों को मिली विश्राम गृह की सौगात, रेलवे स्टाफ कार यूनियन ने ज्ञापित किया डीआरएम का आभार https://acntimes.com/Railway-drivers-got-the-gift-of-rest-house https://acntimes.com/Railway-drivers-got-the-gift-of-rest-house एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल मुख्यालय पर कार्यरत वाहन चालकों की विश्राम गृह की मांग पूरी हो गई। इसका लोकार्पण स्थानांतरित डीआरएम विनीत कुमार गुप्ता ने किया। वाहन चालकों को यह सौगात मिलने पर रेलवे स्टाफ कार यूनियन के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने डीआरएम गुप्ता के प्रति आभार ज्ञापित किया।

    रेलवे स्टाफ कार यूनियन अध्यक्ष आबिद हुसैन मीर ने बताया यूनियन की ओर से डीआरएम गुप्ता से मंडल रेल मुख्यालय पर कार्यरत वाहन चालकों के लिए विश्राम गृह उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए जल्द ही यह सुविधा मुहैया कराने के लिए आश्वस्त किया गया था। इसी के चलते वाहन स्टाफ को विश्राम गृह की सौगात मिली है।

    लोकार्पण डीआरएम गुप्ता ने सीनि. डीईएन अंकित गुप्ता, सीनि. डीईईपी कल्पना मीणा, डीईएन आलोक श्रीवास्तव, एईएन त्रिपाठी की मौजूदगी में किया। इस मौके पर डीआरएम सहित सभी अधिकारियों का स्वागत अध्यक्ष आबिद हुसैन, जसवंत टांक, सुनील व्यास, सुनील साईं, अनवर खान, राजेंद्र, रामसिंह सहित अन्य ने किया। इस दौरान वेस्टर्न रेलवे एम्पलाई यूनियन तथा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    ]]>
    Thu, 13 Oct 2022 02:21:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम मंडल के 53वें मंडल रेल प्रबंधक के रूप में रजनीश कुमार ने पदभार ग्रहण किया https://acntimes.com/Rajnish-Kumar-takes-over-as-53rd-MandiRM-of-Ratlam-Division https://acntimes.com/Rajnish-Kumar-takes-over-as-53rd-MandiRM-of-Ratlam-Division एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम मंडल के 53वें डीआरएम के रूप में रजनीश कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया।। रजनीश भारतीय रेलवे सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के वरिष्‍ठ अधिकारी हैं। उन्होंने स्थानांतरित डीआरएम विनीत कुमार गुप्ता ने प्रभार सौंपा। इससे पहले रजनीश कुमार गोरखपुर, वाराणसी तथा लखनऊ मंडल सहित रेलवे के विभिन्न विभागों में सेवाएं दे चुके हैं। 

    नवागत डीआरएम रजनीश कुमार ने वर्ष 1989 में अलिगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय से इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इंजीनियरिंग में स्‍नातक की उपाधि प्राप्‍त की थी। रेल सेवा में आने से पूर्व वे आई.आई.टी दिल्‍ली में वरिष्‍ठ रिसर्च एसोसिएट के रूप में कर्य कर चुके हैं। सिगनल एवं टेलिकॉम क्षेत्र में मरम्‍मत एवं निर्माण का काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने पूर्वोत्‍तर रेलवे में सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्‍ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर, उपमुख्‍य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में गोरखपुर, वाराणसी एवं  लखनऊ मंडल तथा निर्माण विभाग में सेवाएं दे चुके हैं।

    रजनीश ने मथुरा-कासगंज एवं बाराबंकी-गोंडा रेलखंड की दोहरीकरण तथा लखनऊ, गोंडा, कासगंज यार्ड की रिमॉडलिंग में भी काफी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। नॉर्थ इस्‍ट फ्रंटियर रेलवे के कठिनतम लामडिंग-तीनसुकिया रेल खंड के आमान परिवर्तन कार्य को पूरा करने के लिए इन्हें स्‍पेशल असाइनमेंट के रूप में भेजा गया था। वर्ष 2011 से 2016 तक अनुसंधान अभिकल्‍प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में निदेशक / सिगनल के रूप में कार्य करते हुए सिगनलिंग उपकरणों की विश्‍वासनीयता में बढ़ोतरी के साथ ही साथ एलईडी सिगनल, ट्राई कलर एलईडी हैंड सिगनल लैंप, एलईडी टेल लैंप इत्‍यादि के विकास में योगदान दिया। इसके अतिरिक्‍त आपने आरडीएसओ के संकेत एवं दूरसंचार निदेशालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य करते हुए उपकरणों के गुणवत्‍ता में  सुधार, शीघ्रता के साथ वेंडल अप्रूवल तथा कार्य में पदर्शिता लाने के क्षेत्र में भी सुधार किया गया।

    रजनीश कुमार 2019 से मुख्‍य सिगनल एवं संकेत इंजीनियर/योजना  के रूप में उत्‍तर रेलवे में कार्यरत थे। यहां विभिन्‍न बड़े एवं महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट जैसे कवच, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, सीटीसी सिस्‍टम सहित उत्‍तर रेलवे के आधुनिकीकरण की योजनाओं पर कार्य किया।

    ]]>
    Thu, 13 Oct 2022 01:23:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेल राज्‍य मंत्री दानवे ने रतलाम मंडल के गोधरा&रतलाम खंड पर दो ROB व दाहोद स्‍टेशन पर FOB का किया शिलान्यास https://acntimes.com/Minister-of-State-for-Railways-Danve-laid-the-foundation-stone-of-two-ROBs-and-one-FOB-in-Ratlam-Division https://acntimes.com/Minister-of-State-for-Railways-Danve-laid-the-foundation-stone-of-two-ROBs-and-one-FOB-in-Ratlam-Division एसीएन टाइम्स @ दाहोद / रतलाम । केंद्रीय रेल, कोयला और खान मंत्री रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे ने पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के गोधरा-रतलाम खंड पर विभिन्न ढांचागत संरचनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने दो रेल ओवर ब्रिज और एक फूट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद जसवंतसिंह भाभोर एवं पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रकाश बुटानी सहित अन्य अतिथि एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार केन्‍द्रीय रेल राज्‍य मंत्री ने पिपलोद यार्ड में समपार सं. 28 और पिपलोद-लिमखेड़ा खंड में समपार सं. 32 के स्‍थान पर बनने वाले नए आरओबी और दाहोद स्टेशन पर एक नए एफओबी का शिलान्‍यास किया। समपार सं.- 28 पर नए आरओबी का निर्माण इनकॉन द्वारा एकल इकाई आधार पर साझा लागत से 40.23 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।

    पिपलोद-लिमखेड़ा खंड के बीच एलसी-32 के स्थान पर नए आरओबी का निर्माण 43.40 करोड़ रुपए की लागत से होगा। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल का गोधरा-नागदा खंड महत्वपूर्ण मुंबई-दिल्ली राजधानी मार्ग में स्थित है। इसे 160 किमी प्रति घंटे के लिए तैयार किया जा रहा है। इन आरओबी के निर्माण से दोनों समपारों को बंद किया जाना संभव हो सकेगा। इससे कार्य को गति मिलेगी। यह यात्रियों की संरक्षा में सुधार के साथ-साथ सड़क यातायात को सुगम बनानेगा। नए आरओबी से रेल परिवहन में समयपालनता और गति को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। ये आरोबी सड़क और रेल दोनों से यात्रा करने वालों की संरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे। इनसे आस-पास के इलाकों के लोगों को भी बेहतर सड़क संपर्क का लाभ मिलेगा।

    2.5 करोड़ से बनेगा दाहोद स्टेशन का एफओबी

    रेल राज्य मंत्री दानवे दाहोद स्टेशन पर नए एफओबी के लिए भूमि पूजन करते हुए।

    ठाकुर ने बताया दाहोद स्टेशन पर नए एफओबी का निर्माण लगभग 2.5 करोड़ रुपए की लागत से होगा। यह प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 के साथ-साथ नए प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 को जोड़ेगा। दाहोद स्टेशन रतलाम मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है। भविष्य में नई दाहोद-इंदौर ब्रॉडगेज लाइन के पूरा होने से यह स्टेशन यात्रियों की बड़ी संख्या को सेवा प्रदान करेगा। इस नए एफओबी के बनने से मौजूदा एफओबी पर दबाव कम होगा और स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदलने की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। नया एफओबी यात्रियों की संरक्षा भी बढ़ाएगा।

    रेल अधिकारियों की बैठक ली

    केन्‍द्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे दाहोद कारखाने में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रकाश बुटानी और अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए।

    ठाकुर के असार रेल राज्य मंत्री दानवे ने दाहोद कारखाने में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (प्रभारी), रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, रोलिंग स्टॉक कारखाना, दाहोद के मुख्य कारखाना प्रबंधक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की। दानवे ने पिपलोद स्टेशन पर कार्यक्रम के बाद स्थानीय मीडियाकर्मियों से बातचीत की।

    ]]>
    Fri, 07 Oct 2022 22:37:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेलवे बोर्ड के वित्त सदस्य सिन्हा ने किया MDDTI रतलाम संस्थान निरीक्षण, सुचारु संचालन के दिए निर्देश https://acntimes.com/Railway-Board-finance-member-Sinha-inspected-MDDTI-Ratlam https://acntimes.com/Railway-Board-finance-member-Sinha-inspected-MDDTI-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के वित्त मोहित सिन्हा ने बहु विषयक स्थानी मंडल प्रशिक्षण संस्थान (MDDTI) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की विभिन्न इकाइयों का जायजा लेकर संस्थान के सुचारु संचालन के निर्देश दिए।

    निरीक्षण पर आए रेलवे बोर्ड के वित्त सदस्य सिन्हा का संस्थान प्राचार्य किरीट परमार एवं मुख्य प्रशिक्षक कुशल पाल सिंह द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद सिन्हा ने संस्थान परिसर, क्लास रूम, मॉडल रूम, होस्टल एवं मैस आदि का निरिक्षण किया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय अस्फाक अहमद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी दीपक परमार, वरिष्ठ मंडल इंजिनियर (समन्वय) अंकित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक मानशी सिंह, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजिनियर कल्पना मीणा एवं MDDTI के कर्मचारी मौजूद रहे।

    ]]>
    Mon, 05 Sep 2022 18:34:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    उत्तर रेलवे के मानकनगर स्टेशन पर हो रहा नॉन&इंटरलॉकिंग कार्य, इसलिए रतलाम मंडल से गुजरने वाली 9 ट्रेनें हो रहीं प्रभावित https://acntimes.com/9-trains-passing-through-Ratlam-Railway-Division-affected https://acntimes.com/9-trains-passing-through-Ratlam-Railway-Division-affected एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उत्तर रेलवे के कानपुर सेंट्रल - लखनऊ के लखनऊ जंक्शन - ऐशबाग सेक्शन के मानक नगर स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन का काम किया जा रहा है। इसे तहत यहां नॉन-इंटरलॉकिंग का चल रहा है। नतीजनत 2 ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। इसके अलावा 6 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही हैं जबकि 1 ट्रेन को रिशेड्यूल करना पड़ा। यह जानकारी रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने दी।

    निरस्‍त ट्रेनें

    1. 28 अगस्त, 2022 को बान्‍ट्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस
    2. 30 अगस्त, 2022 को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनसंख्या 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस

    परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

    1. 27 अगस्त, 2022 की ट्रेन संख्या 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उन्नाव जं-बलामऊ जं-आलम नगर-लखनऊ जं. के रास्‍ते चलेगी।
    2. 28 अगस्त, 2022 की ट्रेन संख्या 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयाग - प्रयागराज –कानपुरसेंट्रल के रास्‍ते चलेगी।
    3. 28 अगस्त, 2022 को ओखा से चलने वाली ट्रेन संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-प्रयाग-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर के रास्‍तेचलेगी।
    4. 1 सितंबर, 2022 को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या
      कैंट-प्रतापगढ़-प्रयाग-प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल के रास्‍ते चलेगी।
    5. 28 अगस्त, 2022 को कामाख्‍या से चलने वाली ट्रेन संख्या 19306  कामाख्या-डॉ अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्‍ते चलेगी।
    6. 1 सितंबर, 2022 को डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग  वाया कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्‍ते चलेगी।

    रिशेड्यूल्‍ड होने वाली ट्रेन

    1. 31 अगस्त, 2022 की ट्रेन संख्या 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रिशेड्युल्‍ड होकर गोरखपुर से 2 घंटे देर से छूटेगी।
    ]]>
    Sat, 27 Aug 2022 22:54:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुना&मक्‍सी रेलखंड के विजयपुर&कुंभराज स्‍टेशन के मध्‍य जलस्तर बढ़ा, 31 ट्रेनें प्रभावित https://acntimes.com/Water-level-rises-between-Vijaypur-Kumbhraj-station-of-Guna-Maksi-railway-section-31-trains-affected https://acntimes.com/Water-level-rises-between-Vijaypur-Kumbhraj-station-of-Guna-Maksi-railway-section-31-trains-affected किमी संख्‍या 1135/03-13 के मध्‍य ट्रैक सस्‍पेंड होने के कारण बनी स्थित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 31 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजनेट किया गया है। ऐसा गुना मक्सी रेलखंड पर जलस्तर बढ़ने के कारण किया गया है।

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया गुना-मक्‍सी रेलखंड के विजयपुर-कुंभराज स्‍टेशन के मध्‍य जलस्तर बढ़ गया है। इससे किमी संख्‍या 1135/03-13 के मध्‍य ट्रैक सस्‍पेंड हो गया है। इसके कारण परिवर्तित मार्ग से चलेंगी या शॉर्टटर्मिनेट / शॉर्ट ऑर्जिनेट होंगी।

    ये गाड़ियां हों रहीं प्रभावित

    क्र सं

    गाड़ी क्रमांक

    कहॉं से कहा तक

    आरंभिक स्‍टेशन से चलने की तिथि

    वाया

    1

    09465

    अहमदाबाद - दरभंगा

    26.08.2022

    मक्‍सी-संतहिरदाराम नगर-बीना-विरांगना लक्ष्‍मीबाई

    2

    19165

    अहमदाबाद-दरभंगा

    26.08.2022

    28.08.2022

    मक्‍सी-संतहिरदाराम नगर-बीना-विरांगना लक्ष्‍मीबाई

    3

    19167

    अहमदाबाद-वाराणसी

    25.08.2022

    27.08.2022

    29.08.2022

    मक्‍सी-संतहिरदाराम नगर-बीना-विरांगना लक्ष्‍मीबाई

    4

    19307

    इंदौर चंडीगढ़

    25.08.2022

    मक्‍सी-संतहिरदाराम नगर-बीना-विरांगना लक्ष्‍मीबाई- ग्‍वालियर

    5

    09013

    उधना-बनारस

    30.08.2022

    नागदा-कोटा-रुठियाई-ग्‍वालियर

    6

    09117

    सूरत-सुबेदारगंज

    26.08.2022

    नागदा-कोटा-रुठियाई-ग्‍वालियर

    7

    22193

    दौंड-ग्‍वालियर

    28.08.2022

    नागदा-कोटा-रुठियाई-ग्‍वालियर

    8

    19053

    सूरत – सुबेदारगंज

    26.08.2022

    नागदा-कोटा-रुठियाई-बीना

    9

    15046

    ओखा- गोरखपुर

    28.08.2022

    नागदा-कोटा-रुठियाई-बीना

    10

    22196

    बान्‍द्रा टर्मिनस-विरांगना लक्ष्‍मीबाई

    30.08.2022

    नागदा-कोटा-रुठियाई-ग्‍वालियर

    11

    02200

    बान्‍द्रा टर्मिनस-विरांगना लक्ष्‍मीबाई

    27.08.2022

    नागदा-कोटा-रुठियाई-ग्‍वालियर

    12

    14317

    इंदौर – देहरादून

    27.08.2022

    28.08.2022

    मक्‍सी-संतहिरदाराम नगर-बीना-विरांगना लक्ष्‍मीबाई- ग्‍वालियर

    13

    14309

    उज्‍जैन-देहरादून

    25.08.2022

    मक्‍सी-संतहिरदाराम नगर-बीना-विरांगना लक्ष्‍मीबाई- ग्‍वालियर

    14

    19325

    इंदौर – अमृतसर

    26.08.2022

    30.08.2022

    मक्‍सी-संतहिरदाराम नगर-बीना-विरांगना लक्ष्‍मीबाई- ग्‍वालियर

    15

    11125

    रतलाम – ग्‍वालियर

    25.08.2022

    28.08.2022

    29.08.2022

    नागदा-कोटा-रुठियाई-ग्‍वालियर

    16

    21125

    रतलाम –भिंड

    26.08.2022

    27.08.2022

    30.08.2022

    नागदा-कोटा-रुठियाई-ग्‍वालियर

    17

    21126

    भिंड- रतलाम

    25.08.2022

    28.08.2022

    29.08.2022

    ग्‍वालियर- रुठियाई -कोटा-नागदा

    18

    11126

    ग्‍वालियर-रतलाम

    26.08.2022

    27.08.2022

    30.08.2022

    ग्‍वालियर- रुठियाई -कोटा-नागदा

    19

    15045

    गोरखपुर-ओखा

    25.08.2022

    बीना-रुठियाई-कोटा-नागदा

    20

    19054

    मुजफ्फरपुर सूरत

    28.08.2022

    बीना-संतहिरदाराम नगर-मक्‍सी-नागदा

    21

    09466

    दरभंगा-अहमदाबाद

    30.08.2022

    बीना-संतहिरदाराम नगर-मक्‍सी-नागदा

    22

    09118

    सुबेदारगंज-सूरत

    27.08.2022

    ग्‍वालियर-रुठियाई-कोटा-नागदा

    23

    19308

    चंडिगढ़-इंदौर

    26.08.2022

    ग्‍वालियर-विरांगना लक्ष्‍मीबाई-बीना-संतहिरदाराम नगर-मक्‍सी

    24

    19168

    वाराणसी-अहमदाबाद

    25.08.2022

    26.08.2022

    28.08.2022

    बीना-संतहिरदाराम नगर-मक्‍सी-नागदा

    25

    19166

    दरभंगा-अहमदाबाद

    27.08.2022

    29.08.2022

    बीना-संतहिरदाराम नगर-मक्‍सी-नागदा

    26

    19326

    अमृतसर-इंदौर

    25.08.2022

    28.08.2022

    ग्‍वालियर-बीना-संतहिरदाराम नगर-मक्‍सी

    27

    22194

    ग्‍वालियर-दौंड

    27.08.2022

    ग्‍वालियर-रुठियाई-कोटा-नागदा

    28

    02199

    विरांगना लक्ष्‍मीबाई-बान्‍द्रा टर्मिनस

    25.08.2022

    ग्‍वालियर-रुठियाई-कोटा-नागदा

    29

    14318

    देहरादून-इंदौर

    26.08.2022

    27.08.2022

    ग्‍वालियर-विरांगना लक्ष्‍मीबाई-बीना-संतहिरदाराम नगर-मक्‍सी

    30

    14310

    देहरादून-उज्‍जैन

    30.08.2022

    ग्‍वालियर-विरांगना लक्ष्‍मीबाई-बीना-संतहिरदाराम नगर-मक्‍सी

    31

    22195

    विरांगना लक्ष्‍मीबाई-बान्‍द्रा टर्मिनस

    28.08.2022

    29.08.2022

    ग्‍वालियर-रुठियाई-कोटा-नागदा

    ---------------------

    आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

    ...तो परेशान न हों, अपना...

    'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

    अपनाइये, एक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

    क्योंकि,

    'जल ही जीवन है'

    'Change Your Mind - Change Your Life'

    जानने के लिए संपर्क करें

    9826809338 या 7470909338 पर

    ]]>
    Fri, 26 Aug 2022 11:45:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कोटा रेल मंडल का अमला बेलगाम : रतलाम मंडल के रनिंग स्टाफ को इंदौर&नई दिल्ली ट्रेन में वर्किंग से रोका, आरपीएफ बना मूकदर्शक, वीडियो वायरल https://acntimes.com/Kota-Railway-Divisions-staff-stopped-Ratlams-running-staff-from-working-in-Indore-New-Delhi-train https://acntimes.com/Kota-Railway-Divisions-staff-stopped-Ratlams-running-staff-from-working-in-Indore-New-Delhi-train इंदौर-नई दिल्ली ट्रेन की वर्किंग को लेकर कोटा रेलवे स्टेशन पर रतलाम मंडल के स्टाफ को जबरन ट्रेन से उतारने का किया प्रयास 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ट्रेनों में वर्किंग को लेकर होने वाले विवादों का पटाक्षेप डेढ़ दशक में भी नहीं हो सका है। खासकर बेलगाम कोटा मंडल के अमले के आगे रेलवे का पूरा सिस्टम बौना साबित हो रहा है। हमेशा की तरह कोटा मंडल के रेलकर्मियों ने एक बार फिर रतलाम रेल मंडल के रनिंग स्टाफ को नई ट्रेन में वर्किंग से न सिर्फ रोक दिया बल्कि उनके साथ हाथापाई तक की। इस दौरान आरपीएफ मूकदर्शक बना रहा। मामले में वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने रतलाम डीआरएम से बातकर इस मामले के स्थाई समाधान की गुहार लगाई है।

    इंदौर-नई दिल्ली के मध्य नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू की गई है। पश्चिम रेलवे द्वारा इस ट्रेन की इंदौर से दिल्ली और दिल्ली से इंदौर तक की वर्किंग रतलाम रेल मंडल के रनिंग स्टाफ को अलॉट की गई है। इसके लिए बकायदा संबंधित सभी मंडलों के जिम्मेदारों को पत्र भी जारी किया गया है। ट्रेन की वर्किंग को लेकर पहले ही दिन विवाद हो गया।

    विवादों के आदी कोटा रेल मंडल के अमले ने ही इस बार भी विवाद किया। इंदौर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन जैसे ही कोटा पहुंची, वहां के रेलकर्मियों ने रतलाम मंडल के स्टाफ (टिकट चैकिंग स्टाफ, लोको व सहायक लोको पायलट तथा गार्ड) को जबरदस्ती ट्रेन से उतारने का प्रयास किया। इस दौरान कोटा के स्टाफ ने रतलाम के कर्मचारियों के साथ जमकर अभद्रता की और झूमाझटकी तक की। कोटा के कर्मचारी अपने साथ आरपीएफ को भी लाए थे जो विवाद के दौरान पूरे समय मूकदर्शक बनी सस्थानीय कर्मचारियों का ही पक्ष लेती नजर आया।

    बाहरी तत्वों ने भी की अभद्रता, यात्री होते रहे परेशान

    रतलाम रेल मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते लोग।

    अधिकारिक रूप से वर्किंग मिलने के बाद भी कोटा स्टाफ ने रतलाम रेल मंडल के कर्मचारियों को ट्रेन में ड्यूटी नहीं करने दी। पूरा घटनाक्रम ट्रेन में ही सवार किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में शूट किया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियों में रतलाम मंडल के कर्मचारियों के साथ वहां के अमले के अलावा बाहरी तत्व भी विवाद करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री परेशान होते रहे।

    रतलाम मंडल के कर्मचारी घटना की जानकारी अपने वरिष्ठों को देते हुए।

    रतलाम डीआरएम ने कोटा डीआरएम से की बात

    बताया जा रहा है कि मामला संज्ञान में आने के बाद रतलाम डीआरएम विनीत कुमार ने कोटा डीआरएम पंकज शर्मा से बात कर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने मामले में विवाद करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की भी कही। बताया जा रहा है रतलाम मंडल प्रशासन द्वारा पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल से भी बात की गई। इसके बाद रतलाम का स्टाफ दिल्ली तक ट्रेन लेकर गया लेकिन गुरुवार को नई दिल्ली से इंदौर के लिए वापस रवाना हुई ट्रेन में रतलाम टिकट चैकिंग स्टाफ को वर्किंग नहीं कर दी गई।

    वेरेएयू ने की कार्रवाई की मांग

    वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारोठ ने एसीएन टाइम्स को बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उनके वे और अन्य पदाधिकारी डीआरएम से मिले थे। इस दौरान उन्होंने डीआरएम से दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करवाने की मांग की थी। बारोठ ने बताया कि यूनियन के महामंत्री जे. आर. भोसले द्वारा इस बारे में परे जीएम से भी बात की गई है और स्थायी समाधान करने गुहार लगाई। मंडल मंत्री बारोठ का कहना है कि कोटा मंडल के कर्मचारी हमेशा विवाद करते हैं। जब अधिकारिक रूप से वर्किंग जारी की गई है तो फिर विवाद करना अनुचित है। 

    अब तक नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई

    घटना को लेकर रतलाम रेल मंडल के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कोटा रेलवे स्टेशन पर विवाद करने वाले रेलकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। यह पहला मौका नहीं, इससे पहले भी कोटा मंडल के कर्मचारी रतलाम मंडल के कर्मचारियों से ट्रेन में वर्किंग को लेकर विवाद करते आए हैं। हर बार रतलाम मंडल के कर्मचारी सिर्फ कार्रवाई की मांग कर के ही रह गए लेकिन कोटा के कर्मचारियों के आगे मुंबई से लेकर दिल्ली तक तक का रेलवे का सिस्टम बौना ही साबित हुआ।

    कर्मचारी संगठनों की रुचि चंदे और पदाधिकारियों की तबादलों में !

    रेलकर्मियों की मानें तो मामले का स्थायी समाधान निकल सकता है लेकिन पश्चिम रेलवे के लगभग सभी कर्मचारी संगठनों में आपसी फूट और मतभेद होने से वे कार्रवाई के लिए जिम्मेदारों पर दबाव नहीं बना पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी अपने पद की आड़ में अपने ट्रांसफर टालने की कवायद में जुटे रहते हैं। उनकी रुचि दूसरे कर्मचारियों के तबादले करवाने और रुकवाने में भी ज्यादा देखी गई है। ऐसे में कर्मचारी संगठन रेलकर्मियों से सिर्फ चंदा वसूलने वाली एजेंसियां भर साबित हो रहे हैं। रतलाम मंडल से लेकर परे मुख्यालय तक जितने भी मंडल हैं वहां के कर्मचारी संगठनों के अपने-अपने हित निहित हैं जिससे वे वर्किंग के मामले में रतलाम के कर्मचारी अलग-थलग ही पड़ जाते हैं। 

    ]]>
    Fri, 26 Aug 2022 00:53:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    50 से अधिक अधिकारियों व 800 रेलकर्मियों ने 33 घंटे बिना ब्रेक लिए किया काम तब जाकर शुरू हो सका दिल्ली&मुंबई रेलमार्ग पर यातायात https://acntimes.com/800-railway-workers-worked-for-33-hours-then-traffic-could-start-on-Delhi-Mumbai-rail-route https://acntimes.com/800-railway-workers-worked-for-33-hours-then-traffic-could-start-on-Delhi-Mumbai-rail-route रविवार रात 12.48 बजे रतलाम मंडल के मंगलमहूड़ी-लिमखेड़ा रेलखंड पर मालगाड़ी के 16 वैगन हुए थे बेपटरी

    हादसे के कारण रेलवे ट्रैक और ओएचई क्षतिग्रस्त होने से 59 ट्रेनों के रूट बदले, 43 निरस्त की, 4 हुईं रिशेड्यूल

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम रेल मंडल के मंगलमहूड़ी-लिमखेड़ा रेलखंड पर हुए भीषण रेल हादसे के कारण बाधित हुआ रेल यातायात मंगलवार दोपहर सुचारु हो सका। इसके लिए 50 से अधिक अधिकारियों और करीब 800 रेलकर्मियों ने बिना ब्रेक के 33 घंटे तक काम करना पड़ा। इस दौरान पूरे समय डीआरएम विनीत कुमार गुप्ता म़ॉनिटरिंग कर रहे थे। हादसे के कारण 59 ट्रेनों को बदले रूट पर चलाना पड़ा जबकि 43 को निरस्त किया गया और 1 ट्रेन रिशेड्यूल की गई। इस तरह 100 से ज्यादा ट्रेनों ट्रेनें प्रभावित हुईं।

    दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग के रतलाम-वडोदरा रेलखंड पर बाधित हुआ रेल यातायात मंगलवार दोपहर पूर्व शुरू हो गया। यह रतलाम रेल मंडल के मंगलमहूड़ी और लिमखेड़ा के बीच एक मालगाड़ी के 16 कोच पटरी से उतर जाने से रविवार देर रात बाधित हो गया था। हादसे की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आया और हूटर बज उठे। अधिकारी और कर्मचारी राहत ट्रेन से घटना स्थल की ओर रवाना हुए। एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन, इलेक्ट्रिक विभाग, कैरिज एंड वैगन विभाग के अमला मौके पर पहुंच गए।

    बेपटरी हुए वैगन एक-दूसरे पर चढ़कर ऐसे गुत्थमगुत्था हो गए थे कि यह समझ ही नहीं आ रहा था कि काम कहां से शुरू करें। डीआरएम विनीत गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों की मॉनीटरिंग में सबसे पहले दो हैवी क्रेन की मदद से वैगनों को रेलवे ट्रैक से एक तरफ हटाने का काम शुरू हुआ। सभी वैगन हटाने के बाद शुरू हुआ ट्रैक और टूटी ओएचई लाइन को दुरुस्त करने का काम।

    बिना ब्रेक लिए दिन-रात किया काम

    डीआरएम गुप्ता ने एसीएन टाइम्स को बताया कि इंजीनियरिंग सहित सभी विभागों के अमले ने तत्परता और सूझ-बूझ से काम किया। 33 घंटे तक बिना ब्रेक लिए तकरीबन 800 अधिकारियों-कर्मचारियों ने काम किया। बारिश और दिन-रात की भी इस दौरान उन्होंने परवाह नहीं की। इसके चलते रविवार रात करीब 2.30 बजे बाद शुरू हुआ राहत कार्य सोमवार को सुबह नौ बजे बाद पूर्ण हुआ। डीआरएम गुप्ता के अनुसार वैगन हटाने के लिए दो क्रेन की मदद लेना पड़ी। अधिकारियों द्वारा ट्रैक का निरीक्षण करने और ओके रिपोर्ट दिए जाने के बाद धीमी गति से ट्रेन गुजारी गई।

    काफी भयावह था हादसा, कारण जानने के लिए हो रही जांच

    हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मालगाड़ी के वैगन एक-दूसरे पर चढ़ गए। सभी वैगनों के व्हील और एक्सल निकल कर ढेर में तब्दील हो गए। पटरी भी कई जगह से कट गई और स्लीपर चकनाचूर हो गए। फिश प्लेट और लीवर कच्चे धाके की तरह टूट गए। नट-बोल्ट टूट कर कई फीट दूर तक जा पहुंचे। वैगन पोल से टकराने के कारण ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) लाइन भी टूट गई जिससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई थी।

    मुस्तैदी से जुटा रहा रेलवे का कंट्रोल रूम

    हादसा होते ही रेलवे का हूटर बज गय था। हूटर बजने का रेलवे का एक सिस्टम है जिसमें अलग-अलग आवृत्तियों से हादसे का प्रकार और भयावहता का पता चलता है। इसके साथ ही रेलवे का कंट्रोल विभाग भी सक्रिय हो जाता है जिसका काम हादसे वाले रूट पर चल रही ट्रेनों को सुरक्षित निकालने का जिम्मा रहता है। यह रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण सिस्टम है।

    यह भी देखें... रेलवे रतलाम – मुंबई रेलमार्ग पर मालगाड़ी के 16 वैगन बेपटरी, ओएचई लाइन भी टूटी, रेल यातायात ठप, 29 ट्रेनें प्रभावित

    रतलाम रेल मंडल के कंट्रोल विभाग के अमले ने यह भूमिक बखूबी निभाई। इसके माध्यम से मिली सूचनाओं के चलते ही दिल्ली-मुंबई रूट पर चलने वाली 59 ट्रेनों को परिवर्तित मार्गों से चलाने का निर्णय लिया गया। साढ़े तीन दर्जन ट्रेनों को निरस्त भी किया गया जबकि कुछ को समय बदल कर चलाया गया।

    सुबह डाउन और दोपहर में अप लाइन हुई शुरू

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह डाउन लाइन क्लियर हुई। इसके बाद सबसे पहले गोधरा की ओर से आई उदरना-बनारस पैसेंजर ट्रेन 09013 को गुजारा गया। इसके बाद दोपहर में अप लाइन क्लीयर होने पर 3 बजे बाद रतलाम की ओर से रवाना हुई हरि्द्वार-बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस ट्रेन क्रमांक 19020 प्रभावित सेक्शन से गुजरी। दोनों ही ट्रैक अब पूरी तरह सामान्य है। सुबह ट्रैक को रेलवे द्वारा 20 किमी प्रति घंटे की गति के लिए फिट दिया गया है। यह गति धीरे-धीरे सामान्य होगी।

    यात्री होते रहे परेशान, रेलवे स्टाफ ने नहीं दिखाई सहृदयता

    रेल हादसे के परिवर्तित हुई और निरस्त की गई ट्रेनों के यात्रों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान अपने गंतव्य स्थान पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेनों में सवार हुए अथवा परिवर्तित मार्ग से चली ट्रेनों से ही सुरक्षित स्थान पर जाकर ट्रेन बदलने वाले यात्रियों के साथ रेलवे के टिकट चैकिंग स्टाफ ने बेरहमी दिखाई।

    रतलाम की आईरिस पीटर ने बताया वे 6 वर्षीय बेटे और पति के साथ बोरवली से रतलाम आने के लिए ट्रेन क्रमांक 20941 में सवार हुई थीं। सोमवार तड़के 4 बजे ट्रेन एक स्थान पर रुकी। वहां पता चला कि आगे रेल हादसा हुआ है इसलिए ट्रेन दूसरे रूट से चलेगी। अतः पीटर परिवार वहीं उतर गया लेकिन वहां कोई यह नहीं बता पा रहा था कि उन्हें या अन्य यात्रियों को कहां उतरना है और कहां से रतलाम तक का साधन मिलेगा। इसलिए वे वापस उसी ट्रेन में चढ़ गए और भोपाल से रतलाम के लिए ट्रेन पकड़ने का निर्णय लिया। उनके पास थर्ड एसी का टिकट होने के बाद भी टिकट चैकिंग स्टाफ ने कह दिया कि यह टिकट भोपाल तक नहीं चलेगा। परिवार रेलवे से जुड़ा होने के बाद भी टिकट चैकिंग स्टाफ ने कोई मुरव्वत नहीं की। कमोबेश यही स्थिति उनके साथ यात्रा कर रहे रतलाम और कोटा के अन्य यात्रियों की भी रही। अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों को ऐसी ही समस्या झेलना पड़ी

    यह भी देखें... रेल हादसे का असर : 24 घंटे बाद भी रतलाम-वडोदरा सेक्शन में रेल यातायात बाधित, 59 ट्रेनें के मार्ग बदले, 38 निरस्त, 1 को करना पड़ा रिशेड्यूल

    हादसा या साजिश, जांच में होगा स्पष्ट

    दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर हादसा मानवीय गलती के कारण हुआ या तकनीकी कारणों से अथवा यह किसी शरारती तत्व की साजिश का नतीजा रहा, यह जानने के लिए रेल प्रशासन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद इसकी जवाबदेही तय होगी। डीआरएम गुप्ता के अनुसार फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन किसी भी आशंका से इनकार भी नहीं किया सकता है।

    सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार को यातायात बहाल होने तक इन ट्रेनों पर पड़ा असर

    निरस्‍त ट्रेनें...

    1. गाड़ी संख्‍या 12948 पटना अहमदाबाद एक्‍सप्रेस, पटना से 20 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    2. गाड़ी संख्‍या 19038 बरौनी बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, बरौनी से 21 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    3. गाड़ी संख्‍या 19020 हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, हरिद्वार से 20 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    4. गाड़ी संख्‍या 12954 निजामुद्दीन मुम्‍बई सेंट्रल अगस्‍त क्रांति एक्‍सप्रेस, निजामुद्दीन से 19 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    5. गाड़ी संख्‍या 12904 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस, अमृतसर से 20 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    6. गाड़ी संख्‍या 12926 अमृतसर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, अमृतसर से 20 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    7. गाड़ी संख्‍या 22210 नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस, नई दिल्‍ली से 19 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    8. गाड़ी संख्‍या 19168 वाराणसी अहमदाबाद साबरमती एक्‍सप्रेस, वाराणसी से 21 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    9. गाड़ी संख्‍या 20917 इंदौर पुरी एक्‍सप्रेस, इंदौर से 19 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    10. गाड़ी संख्‍या 20918 पुरी इंदौर एक्‍सप्रेस, पुरी से 21 जुलाई, 2022 को चलने वाली

    रिशेडयूल ट्रेनें...

    1. 19 जुलाई, 2022 को हापा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12475 हापा श्रीमातावैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस हापा से  50 बजे ररिशेड्यूल किया गया   
    2. 19 जुलाई, 2022 को सोमनाथ से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11463 सोमनाथ जबलपुर एक्‍सप्रेस, सोमनाथ से 12.35 बजे ररिशेड्यूल किया गया  
    3. 19 जुलाई, 2022 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12909 बान्‍द्रा टर्मिनस निजामुद्दी एक्‍सप्रेस, बान्‍द्रा टर्मिनस से 20.15 बजे रिशेड्यूल किया गया
    4. 19 जुलाई, 2022 को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 01906 अहमदाबाद कानपुर सेंट्रल स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, अहमदाबाद से 20.05 बजे रिशेड्यूल किया गया।      
    5. 19 जुलाई, 2022 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12962 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल अवंतिका एक्‍सप्रेस, इंदौर से 19.00 बजे रिशेडयूल किया गया।  

    शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें...

    1. गाड़ी संख्‍या 19820 कोटा वडोदरा एक्‍सप्रेस, कोटा से 19 जुलाई, 2022 को चली रतलाम स्‍टेशन पर शॉर्टटर्मिनेट की गई तथा रतलाम से वडोदरा के मध्‍य निरस्‍त रही।
    2. गाड़ी संख्‍या 09319 वडोदरा दाहोद स्‍पेशल मेमू , वडोदरा से 19 जुलाई, 2022 को चली गोधरा स्‍टेशन पर शॉर्टटर्मिनेट की गई तथा गोधरा से दाहोद के मध्‍य निरस्‍त रही।
    3. गाड़ी संख्‍या 09317 वडोदरा दाहोद स्‍पेशल मेमू, वडोदरा से 19 जुलाई, 2022 को चली गोधरा स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की गई तथा गोधरा से दाहोद के मध्‍य निरस्‍त रही।

    (फोटो एवं वीडियो : राकेश पोरवाल (फोटो जर्नलिस्ट) एवं जनसंपर्क विभाग रतलाम रेल मंडल।)

    ]]>
    Tue, 19 Jul 2022 18:35:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेल हादसे का असर : 24 घंटे बाद भी रतलाम&वडोदरा सेक्शन में रेल यातायात बाधित, 59 ट्रेनें के मार्ग बदले, 38 निरस्त, 1 को करना पड़ा रिशेड्यूल https://acntimes.com/Effect-of-train-accident-Rail-traffic-disrupted-in-Ratlam-Vadodara-section-for-24-hours-59-trains-diverted-38-canceled-1-rescheduled https://acntimes.com/Effect-of-train-accident-Rail-traffic-disrupted-in-Ratlam-Vadodara-section-for-24-hours-59-trains-diverted-38-canceled-1-rescheduled रविवार रात  12.48 बजे मालगाड़ी के 16 कोच मंगलमहूड़ी-लिमखेड़ा रेलखंड में हो गए थे बेपटरी, ओएचई भी टूट गई थी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल के मंगलमहूड़ी-लिमखेड़ा सेक्शन में 18 जुलाई 2022 की रात हुए रेल हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर रतलाम- वडोदरा सेक्शन में यातायात बाधित कर दिया। नतीजतन सोमवार को रात 11 बजे तक इस रूट से गुजरने वाली 59 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाना पड़ रहा है। वहीं 38 ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा। एक ट्रेन रिशेड्यूल की गई। उधर, घटनास्थल पर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम द्रुत गति से यातायात सुचारु करने के प्रयास में जुटी है।

    रविवार की रात करीब 12.48 बजे मंगलमहूड़ी-लिमखेड़ा सेक्शन में मालगाड़ी के 16 वेगन बेपटरी हो गए थे। हादसे में वैगन एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर बेतरतीप ढंग से उलझ  गए थे। हादसे में ओएचई भी टूट गई थी। इससे अप/डाऊन लाइन अवरुद्ध हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता अधिकारियों के साथ पहुँच गए थेI

    रेल लाइन को पुन: चालू करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों क्रेन व अन्य उपकरणों के माध्यम से युद्ध स्तर पर कार्य प्रगति पर हैI मार्ग बाधित होने के कारण इस मार्ग पर परिचालित की जाने वाली गाडि़यों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। कुछ ट्रेनों के परिचालन को निरस्‍त किया गया।

    इन ट्रेनों के बदलने पड़े मार्ग

    क्र सं.

    गाड़ी संख्‍या

    कहॉं से कहॉं

    जेसीओ

    परिवर्तित मार्ग

    1

    19414

     कोलकाता अहमदाबाद एक्‍सप्रेस

    16.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद

    2

    12228

    इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद –वडोदरा

    3.

    12910

    निजामुद्दीन बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद –वडोदरा

    4            

    12952

    नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल राजधानी एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद –वडोदरा

    5

    12954

    निजामुद्दीन मुम्‍बई सेंट्रल अगस्‍त क्रांति राजधानी

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद –वडोदरा

    6

    22902

    उदयपुर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद –वडोदरा

    7

    11464

    जबलपुर सोमनाथ एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-मेहसाना-वीरमगाम

    8

    19310

    इंदौर गांधीनगर कैपिटल एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद  

    9

    12926

    अमृतसर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद –वडोदरा

    10

    12748

    श्रीमातावैष्‍णोदेवी कटड़ा जामनगर एक्‍स्.

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-मेहसाना-वीरमगाम-अहमदाबाद  

    11

    12939

    पुने जयपुर एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    वडोदरा –अहमदाबाद-पालनपुर

    12

    12239

    मुम्‍बई सेंट्रल हिसार

    17.07.2022

    वडोदरा –अहमदाबाद-पालनपुर

    13

    19037

    बान्‍द्रा टर्मिनस बरौनी एक्‍प्रेस

    17.07.2022

    सूरत-जलगांव –खंडवा-भोपाल-झांसी-आगराफोर्ट

    14

    20941

    बान्‍द्रा टर्मिनस गाजीपुर सिटी एक्‍स.

    17.07.2022

    भेस्‍तान-जलगांव-खंडवा-भोपाल-झांसी-आगरा फोर्ट

    15

    19019

    बान्‍द्रा टर्मिनस हरिद्वार एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    भेस्‍तान-जलगांव-खंडवा-भोपाल-झांसी-आगरा फोर्ट-मथुरा

    16

    22413

    मडगांव निजामुद्दीन राजधानी

    17.07.2022

    पनवेल-कल्‍याण-इगतपुरी-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-मथुरा

    17

    12955

    मुम्‍बई सेंट्रल जयपुर एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    छायापुरी-अहमदाबाद- पालनपुर-अजमेर-जयपुर

    18

    22943

    दौंड इंदौर एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    छायापुरी-अहमदाबाद- पालनपुर-अजमेर-चित्‍तौड़गढ-रतलाम

    19

    19165

    अहमदाबाद दरभंगा साबरमती एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    छायापुरी-अहमदाबाद- पालनपुर-अजमेर-चित्‍तौड़गढ-रतलाम

    20

    12961

    मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर अवंतिका एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    छायापुरी-अहमदाबाद- पालनपुर-अजमेर-चित्‍तौड़गढ-रतलाम

    21

    12903

    मुम्‍बई सेंट्रल अमृतसर गोल्‍डन टेंपल

    17.07.2022

    छायापुरी-अहमदाबाद- पालनपुर-अजमेर-चित्‍तौड़गढ-रतलाम

    22

    19421

     अहमदाबाद पटना एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    छायापुरी-अहमदाबाद- पालनपुर-अजमेर-चित्‍तौड़गढ-रतलाम

    23

    12995

    बान्‍द्रा टर्मिनस उदयपुर एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    छायापुरी-अहमदाबाद- पालनपुर-अजमेर

    24

    22195

    विरांगना लक्ष्‍मीबाई बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍स

    17.07.2022

    मक्‍सी–संत हिरदारामनगर-भुसावल-जलगांव-भेस्‍तान

    25

    04167

    आगरा कैंट अहमदाबाद स्‍पे्.एक्‍स.

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर

    26

    22193

    दौंड ग्‍वालियर एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    भेस्‍तान-जलगांव-खंडवा-भोपाल-झांसी-ग्‍वालियर

    27

    15046

    ओखा गोरखपुर एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    अहमदाबाद- पालनपुर-अजमेर-चित्‍तौड़गढ-रतलाम

    28

    19091

    बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर

    18.07.2022

    भेस्‍तान-जलगांव-खंडवा-भोपाल-बीना

    29

    12471

    बान्‍द्रा टर्मिनस श्रीमातावैष्‍णोदेवी कटड़ा

    18.07.2022

    भेस्‍तान- पालधी- खंडवा- भोपाल-ग्‍वालियर-मथुरा

    30

    20915

    लिंगमपल्‍ली इंदौर एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    वसई रोड-भेस्‍तान-पालधी-खंडवा-इटरासी-संतहिरदाराम नगर

    31

    19020

    हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    नागदा-संत हिरदारामनगर-इटारसी-खंडवा-जलगांव

    32

    12264

    निजामुद्दीन पुने एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    नागदा-संत हिरदारामनगर-इटारसी-खंडवा-जलगांव-मनमाड-पुने

    33

    12904

    अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    नागदा-संत हिरदारामनगर-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान

    34

    22654

    निजामुद्दीन त्रिवेन्‍द्रम एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    नागदा-संत हिरदारामनगर-इटारसी- नागपुर-बल्‍लारशाह-गुडूर-रेनिगुंटा-काटपदी-जोलापेट्टाई-त्रिवेन्‍द्रम

    35

    12450

    चंडीगढ मडगांव एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    संत हिरदारामनगर-इटारसी-खंडवा-जलगांव-मनमाड-दौंड-कुर्दवाडी-मीरज

    36

    19038

    बरौनी बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    नागदा-संत हिरदारामनगर-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान

    37

    20942

    गाजीपुर सिटी बान्‍द्रा टर्मिनस

    17.07.2022

    नागदा-संत हिरदारामनगर-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान

    38

    19168

    वाराणसी अहमदाबाद

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद  

    39

    22660

    योगनगरी ऋषिकेष कोच्‍चुवेली

    17.07.2022

    नागदा-संत हिरदारामनगर-इटारसी- नागपुर-बल्‍लारशाह-गुडूर- रेनिगुंटा- जोलापेट्टाई

    40

    19490

    गोरखपुर अहमदाबाद एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद  

    41

    12908

    निजामुद्दीन बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    नागदा-संत हिरदारामनगर-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान

    42

    22943

    दौंड इंदौर एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    मनमाड-भुसावल-खंडवा- इटारसी-संतहिरदारामनगर

    43

    12977

    एर्नाकुलम अजमेर एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    वसई रोड-वडोदरा-अहमदाबाद-पालनपुर-अजमेर

    44

    09622

    बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    वडोदरा-अहमदाबाद-मेहसाना-पालनपुर

    45

    22413

    मडगांव  निजामुद्दीन एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    पनवेल-कल्‍याण-ईगतपुरी-भुसावल- खंडवा-इटारसी-भोपाल-मथुरा

    46

    11465

    सोमनाथ जबलपुर एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    आनंद-वडोदरा-सूरत-पालधी-जलगांव-खंडवा-इटारसी-जबलपुर

    47

    09186

    कानपुर सेंट्रल मुम्‍बई सेंट्रल स्‍पेशल

    17.07.2022

    नागदा-संतहिरदारामनगर-इटासी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान

    48

    20922

    लखनऊ जंक्‍शन बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍स.

    17.07.2022

    नागदा-रतलाम-फतेहाबाद-उज्‍जैन-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान

    49

    12951

    मुम्‍बई सेंट्रल नई दिल्ली राजधानी

    18.07.2022

    सूरत-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-झांसी-आगरा कैंट

    50

    19667

    उदयपुर सिटी मैसूरू एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    संतहिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-खंडवा-मनमाड-दौंड-कुर्दवाडी-मीरज

    51

    12478

    श्रीमातावष्‍णोदेवी कटरा जामनगर एक्‍सप्रेस

    17.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-मेहसाना-विरमगाम

    52

    11466

    जबलपुर सोमनाथ एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    भोपाल-इटारसी-खंडवा—जलगांव-पालधी-सूरत-वडोदरा-आनंद

    53

    12952

    नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल राजधानी

    18.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़- अजमेर- पालनपुर- अहमदाबाद-वडोदरा

    54

    12954

    निजामुद्दीन मुम्‍बई सेंट्रल अगस्‍त क्रांति राजधानी 

    18.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़- अजमेर- पालनपुर- अहमदाबाद-वडोदरा

    55

    12926

     अमृतसर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस

    18.07.202

    नागदा-संतहिरदारामनगर-इटासी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान

    56

    01905

    कानपुर सेंट्रल अहमदाबाद एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    रतलाम-चित्‍तौड़गढ़- अजमेर- पालनपुर- अहमदाबाद

    57

    22195

    विरांगना लक्ष्‍मीबाई बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍स

    18.07.2022

    मक्‍सी–संत हिरदारामनगर-भुसावल-जलगांव-भेस्‍तान

    58

    12476

    श्रीमातावैष्‍णोदेवी कटड़ा हापा एक्‍सप्रेस

    18.07.2022

    नागदा-संतहिरदारामनगर-इटासी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान

    59

    22196

    बान्‍द्रा टर्मिनस विरांगना लक्ष्‍मीबाई एक्‍सप्रेस

    19.07.2022

    भेस्‍तान-पालधी-जलगांव-भुसावल-इटारसी

    यह भी देखें... https://www.acntimes.com/16-wagons-of-goods-train-derailed-on-RatlamMumbai-rail-route-OHE-line-also-broken-rail-traffic-stalled

    ये ट्रेनें करना पड़ी निरस्त

    1. गाड़ी संख्‍या 09320 दाहोद वडोदरा स्‍पेशल, 18 जुलाई, 2022 को दाहोद से चलने वाली
    2. गाड़ी संख्‍या 19819 वडोदरा कोटा एक्‍सप्रेस, 18 एवं 19 जुलाई, 2022 को वडोदरा से चलने वाली
    3. गाड़ी संख्‍या 09317 वडोदरा दाहोद स्‍पेशल, 18 जुलाई, 2022 को वडोदरा से चलने वाली
    4. गाड़ी संख्‍या 09319 वडोदरा दाहोद स्‍पेशल, 18 जुलाई, 2022 को वडोदरा से चलने वाली
    5. गाड़ी संख्‍या 19820 कोटा वडोदरा पार्सल 18 जुलाई, 2022 को कोटा से चलने वाली
    6. गाड़ी संख्‍या 09282 गोधरा वडोदरा मेमू स्‍पेशल, गोधरा से 18 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    7. गाड़ी संख्‍या 22934 जयपुर बान्‍द्रा टर्मिनस,18 जुलाई, 2022 को जयपुर से चलने वाली
    8. गाड़ी संख्‍या 12953 मुम्‍बई सेंट्रल निजामुद्दीन अगस्‍त क्रांति एक्‍सप्रेस मुम्‍बई सेंट्रल से 18 जुलाई को चलने वाली
    9. गाड़ी संख्‍या 12925 बान्‍द्रा टर्मिनस अमृतसर एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली
    10. गाड़ी संख्‍या 12956 जयपुर मुम्‍बई सेंट्रल, 18 जुलाई, 2022 को जयपुर से चलने वाली
    11. गाड़ी संख्‍या 12955 मुम्‍बई सेंट्रल जयपुर, 18 जुलाई, 2022 को मुम्‍बई सेंट्रल से चलने वाली
    12. गाड़ी संख्‍या 22944 इंदौर दौंड एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को इंदौर से चलने वाली
    13. गाड़ी संख्‍या 22943 दौंड इंदौर एक्‍सप्रेस,19 जुलाई, 2022 को दौंड से चलने वाली
    14. गाड़ी संख्‍या 12962 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को इंदौर से चलने वाली
    15. गाड़ी संख्‍या 22933 बान्‍द्रा टर्मिनस जयपुर, 18 जुलाई, 2022 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली
    16. गाड़ी संख्‍या 12947 अहमदाबाद पटना एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को अहमदाबाद से चलने वाली
    17. गाड़ी संख्‍या 12903 मुम्‍बई सेंट्रल अमृतसर एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को मुम्‍बई सेंट्रल से चलने वाली
    18. गाड़ी संख्‍या 19167 अहमदाबाद वाराणसी एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को अहमदाबाद से चलने वाली
    19. गाड़ी संख्‍या 12961 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को मुम्‍बई सेंट्रल से चलने वाली
    20. गाड़ी संख्‍या 22209 मुम्‍बई सेंट्रल नई दिल्‍ली एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को मुम्‍बई सेंट्रल से चलने वाली
    21. गाड़ी संख्‍या 19037 बान्‍द्रा टर्मिनस बरौनी एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली
    22. गाड़ी संख्‍या 09067 बान्‍द्रा टर्मिनस उदयपुर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली
    23. गाड़ी संख्‍या 19019 बान्‍द्रा टर्मिनस हरिद्वार एक्‍सप्रेस, 19 जुलाई, 2022 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली
    24. गाड़ी संख्‍या 12917 अहमदाबाद निजामुद्दीन एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को अहमदाबाद से चलने वाली
    25. गाड़ी संख्‍या 20946 निजामुद्दीन एकता नगर एक्‍सप्रेस, 19 जुलाई, 2022 को निजामुद्दीन से चलने वाली
    26. गाड़ी संख्‍या 04168 अहमदाबाद आगरा कैंट स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को अहमदाबाद से चलने वाली
    27. गाड़ी संख्‍या 19309 गांधीनगर कैपिटल इंदौर शांति एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को गांधीनगर से चलने वाली
    28. गाड़ी संख्‍या 19310 इंदौर गांधीनगर कैपिटल एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को इंदौर से चलने वाली
    29. गाड़ी संख्‍या 12980 जयपुर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, 18 जुलाई, 2022 को जयपुर से चलने वाली
    30. गाड़ी संख्‍या 12979 बान्‍द्रा टर्मिनस जयपुर एक्‍सप्रेस, बान्‍द्रा टर्मिनस से 19 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    31. गाड़ी संख्‍या 12948 पटना अहमदाबाद एक्‍सप्रेस, पटना से 20 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    32. गाड़ी संख्‍या 19038 बरौनी बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, बरौनी से 21 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    33. गाड़ी संख्‍या 19020 हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, हरिद्वार से 20 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    34. गाड़ी संख्‍या 12954 निजामुद्दीन मुम्‍बई सेंट्रल अगस्‍त क्रांति राजधानी एक्‍सप्रेस, निजामुद्दीन से 19 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    35. गाड़ी संख्‍या 12904 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस, अमृतसर से 20 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    36. गाड़ी संख्‍या 12926 अमृतसर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस, अमृतसर से 20 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    37. गाड़ी संख्‍या 22210 नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस, नई दिल्‍ली से 19 जुलाई, 2022 को चलने वाली
    38. गाड़ी संख्‍या 19168 वाराणसी अहमदाबाद साबरमती एक्‍सप्रेस, वाराणसी से 21 जुलाई, 2022 को चलने वाली

    यह ट्रेन हुई रिशेड्यूल

    1. 19 जुलाई, 2022 को हापा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12475 हापा श्रीमातावैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस जिसका हापा से प्रस्‍थान का निर्धारित समय 08.30 बजे है, 06.35 घंटे की देरी से 15.05 बजे चलेगी।

    यह भी देखें... नर्मदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 13 की मौत, पीएम मोदी और सीएम चौहान ने जताया दुख, राहत राशि का किया ऐलान

    ]]>
    Tue, 19 Jul 2022 00:05:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम – मुंबई रेलमार्ग पर मालगाड़ी के 16 वैगन बेपटरी, ओएचई लाइन भी टूटी, रेल यातायात ठप, 29 ट्रेनें प्रभावित https://acntimes.com/16-wagons-of-goods-train-derailed-on-RatlamMumbai-rail-route-OHE-line-also-broken-rail-traffic-stalled https://acntimes.com/16-wagons-of-goods-train-derailed-on-RatlamMumbai-rail-route-OHE-line-also-broken-rail-traffic-stalled एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर बीती रात बड़ा रेल हादसा हो गया। एक मालगाड़ी के 16 वैगन बेपटरी हो गई। इससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। नतीजतन रेल यातायात ठप हो गया। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाना पड़ा तो कुछ को निरस्त करना पड़ा। मंडल रेल प्रशासन द्वारा ट्रैक सुधार कर रेल यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। मंडल प्रशासन ने सोमवार दोपहर 12 बजे तक यातायात सुचारु होने की संभावना जताई जा रही है।

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 18 जुलाई की रात करीब 12.48 बजे मंगलमहूड़ी यार्ड लिमखेड़ा अप लाइन के बीच एक मालगाड़ी के 16 वैगन पटरी से उतर गए। दुर्घटनाग्रस्त हुई मालगाड़ी का इंजिन NEBOX(Ex KPRJ) loco No. 31702/31794 WAG9 VSKP है। दुर्घटना रतलाम-दाहोद रेलखंड के मध्य 59/1250 किमी 517/23 पर हुई। इससे अप और डाउन लाइन रेलवे ट्रैक अवरुद्ध हो गया। हादसे के कारण रेल यातायात बाधित हो गया।

    वैगन बेपटरी होने से ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन भी टूट गई जिससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। इसे सुचारू करने के लिए रात 12.40 बजे ही राहत दल रवाना कर दिया गया था। जानकारी मिलते ही अधिकारी भी घटनास्थल रवाना हो गए थे। तड़के करीब 5.30 बजे एआरटी दुर्घटना स्थल पर पहुँच गई।

    इन ट्रेनों पर हुआ असर

    दुर्घटना के कारण रेल यातायात ठप हो गया। इससे रेलवे को नई दिल्ली – मुंबई रूट पर चलने वाली दिल्ली-मुंबई राजधानी, अगस्त क्रांति राजधानी, गरीब रथ, सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस, मुंबई - इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस, मुंबई - जयपुर एक्सप्रेस, पुणे - इंदौर एक्सप्रेस, जबलपुर - सोमनाथ एक्सप्रेस को रास्ते में ही रोकना पड़ा। दाहोद -हबीबगंज और दाहोद रतलाम उज्जैन मेमू भी प्रभावित हुई। बताया जा रहा है कि रतलाम रेलवे स्टेशन पर इंदौर - जोधपुर यात्री ट्रेन के बेपटरी होने की जांच के लिए मुंबई से आने वाला तीन सदस्यीय दल भी रास्ते में ही अटक गया। दल को दाहोद में ही रोकना पड़ा।

    एक्सीडेंट के बाद ऐसे एक्टिव हुआ रेल प्रशासन

    • रात 12.20 बजे मालगाड़ी के 16 डिब्बे बेपटरी हुए।
    • रात 12.20 रेलवे कंट्रोल रूम दुर्घटना की जानकारी मिली।
    • रात 12.22 बजे हूटर बज उठा।
    • रात 12.40 बजे रेलवे की इंजीनियरिंग व मैकेनिकल विभाग के अमले को लेकर एआरटी रवाना हुई।
    • रात 12.40 बजे डीआरएम विनीत गुप्ता व अन्य विभागों के अधिकारी रवाना।
    • रात 01.00 बजे दाहोद से 200 रेल कर्मचारियों का दल दुर्घटना स्थल रवाना।
    • सुबह 04.00 बजे डीआरएम ने दुर्घटना राहत दल को रखरखाव तेज करने का कहा।
      सुबह 04.30 बजे गोधरा और रतलाम से क्रेनें पहुंचीं।
    • सुबह 5.45 बजे क्रेन से मालगाड़ी के वैगन उठाने का काम शुरू हुआ।

    प्रभावित ट्रेनों की सूची

    सभी फोटो- राकेश पोरवाल (फोटो जर्नलिस्ट)

    ]]>
    Mon, 18 Jul 2022 10:04:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सोमनाथ&इंदौर&जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य कोच में उठा धुंआ, यात्रियों में मचा हड़कंप https://acntimes.com/Smoke-rises-in-the-general-coach-of-Indore-Jabalpur-Overnight-Express-train-stirred-up-passengers https://acntimes.com/Smoke-rises-in-the-general-coach-of-Indore-Jabalpur-Overnight-Express-train-stirred-up-passengers एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सोमनाथ से चलकर इंदौर होते हुए जबलपुर जाने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन 22191 के सामान्य श्रेणी के कोच में धुंआ उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। समय रहते लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर बड़े हादसे को टाल दिया।

    सोमनाथ-इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन के सभी कोच में धुआं भर गया। पहले खबर आई कि ट्रेन के किसी कोच में आग लगी है। हालांकि कुछ ही पल में स्थिति साफ हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रेन के इंजिन के बाद एक जनरल कोच में ब्रेक जाम होने के कारण उसमें फ्रिक्शन उत्पन्न हो गया था। इसके चलते धुआं उठा और ट्रेन के सभी कोचों में भर गया। होने के कारण यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

    चालक की चौकशी के कारण टला बड़ा हादसा

    एक फार्मास्यूटिकल कंपनी मैं कार्यरत जैन निवासी अमरदीप श्रीवास्तव ने एसीएन टाइम्स को बताया कि वह परिवार के साथ सोमनाथ-इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस से जबलपुर जा रहे हैं। वह गुरुवार शाम को इंदौर से ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन शाम करीब 7:30 बजे इंदौर के प्लेटफार्म नंबर 4 से रवाना हुई। ट्रेन थोड़ी दूर ही चली थी क्या अचानक दो झटके लगे और वह रुक गई। कुछ ही पलों में ट्रेन के सभी कोच में धुआं धुआं हो गया। से यात्री खासकर बच्चे और बुजुर्ग परेशान हो उठे।

    श्रीवास्तव ने बताया की इंदौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के चलते ही किसी ने चेन पुलिंग कर दी थी। शायद इससे ब्रेक पहियों से चिपक गए थे। इसके बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तो फ्रिक्शन के कारण धूमा उठने लगा। ट्रेन चालक ने समय रहते ही उचित कदम उठाया जिससे बड़ा हादसा होते-होते रह गया। 

    ब्रेक बांडिंग के कारण हुआ ऐसा

    व्हील से ब्रेक के चिपकने पर घर्षण के कारण ऐसा हुआ था। तकनीकी भाषा में इसे ब्रेक बांडिंग कहते हैं। यह सामान्य घटना है।

    खेमराज मीणा, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल

    ]]>
    Fri, 08 Jul 2022 00:58:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे नवाचार नीति ‘रेलवे के लिए स्टार्टअप’ का किया शुभारंभ, समाधान के लिए 11 प्रॉब्लम स्टेटमेंट की हुई पहचान https://acntimes.com/railway-minister-ashwini-vaishnav-launches-indian-railway-innovation-policy-startup-for-railways https://acntimes.com/railway-minister-ashwini-vaishnav-launches-indian-railway-innovation-policy-startup-for-railways नई दिल्ली स्थित रेल भवन में हुआ लांचिंग समारोह, सभी रेलवे जोन और मंडलों में हुआ वर्चुअल प्रसारण 

    एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली / लखनऊ / झांसी । रेलवे में भारतीय स्टार्टअप / एमएसएमई / इनोवेटर्स / उद्यमियों द्वारा भारतीय रेलवे की परिचालन दक्षता और संरक्षा में सुधार के लिए विकसित नवीन तकनीकों का लाभ उठाने के उद्देश्य से नवाचार की शुरुआत की गई है। इसके तहत राष्ट्रीय ट्रांस्पोर्टर भारतीय रेलवे ने स्टार्ट-अप और अन्य संस्थाओं की भागीदारी के माध्यम नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे के लिए स्टार्टअप लांच किया गया। इसका शुभारंभ रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। उन्होंने कहा कि- भारतीय रेलवे में प्रौद्योगिकी के एकीकरण पर लंबे समय से चल रही चर्चा ने आज शुरू की गई इस पहल के रूप में ठोस रूप ले लिया है।

    इसका वार्चुअल प्रसारण विभन्न रेलवे जोन में मंडल कार्यालयों में किया गया। इसे उत्तर-मध्य रेल मुख्यालय के सभागार में महाप्रबंधक प्रमोद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने देखा। इसमें प्रयागराज, झांसी और आगरा के डीआरएम भी मंडलीय अधिकारियों के साथ शामिल हुए। यह नीति बहुत बड़े और अब तक प्रयोग नहीं हुई स्टार्टअप की भागीदारी के आधार से संचालन, रखरखाव और बुनियादी ढांचे के निर्माण के क्षेत्र में पैमाने पर अधिक दक्षता लाएगी। लांचिंग के दौरान प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्टार्ट अप को रेलवे से जुड़ने का अच्छा अवसर मिलेगा।

    कार्यक्रम के पहले चरण के लिए रेलवे के विभिन्न मंडलों, क्षेत्रीय कार्यालयों/जोन आदि से प्राप्त 100 से अधिक प्रॉबलम स्टेटमेंट में से 11 का समाधान खोजने के उद्देश्य से लांचिंग की गई है। इनमें रेल फ्रैक्चर और हेडवे की कमी आदि शामिल। इन्हें नवीन समाधान खोजने के लिए स्टार्ट अप के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। रेल मंत्री ने स्टार्टअप का उपयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने 50 प्रतिशत पूंजी अनुदान, सुनिश्चित बाजार, स्केल और ईको सिस्टम के रूप में भारतीय रेलवे से समर्थन सुनिश्चित करने की बात भी कही। लांच किए इंडियन रेलवे इनोवेशन पोर्टल का वेब एड्रेस www.innovation.indianrailways.gov.in है।

     ऐसी है भारतीय रेलवे की नवाचार नीति

    • माइल स्टोन वार भुगतान के प्रावधान के साथ समान साझेदारी के आधार पर नवोन्मेषक को 1.5 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा।
    • पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए प्रॉबलम स्टेटमेंट प्रारंभ होने से लेकर प्रोटोटाइप के विकास तक निर्धारित समय-सीमा के साथ प्रक्रिया ऑनलाइन है।
    • रेलवे में प्रोटोटाइप का ट्रायल किया जाएगा। प्रोटोटाइप के सफल प्रदर्शन के आधार पर आगे लागू करने की स्थिति में अग्रिम हुई धनराशि प्रदान की जाएगी।
    • नवप्रवर्तकों का चयन एक पारदर्शी और निष्पक्ष प्रणाली द्वारा किया जाएगा। ऐसा रेल मंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
    • विकसित इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अधिकार (आईपीआर) इनोवेटर के पास ही रहेंगे।
    • इनोवेटर को सुनिश्चित डेवलेपमेंट ऑर्डर।
    • विलम्ब से बचने के लिए मंडलीय स्तर पर संपूर्ण उत्पाद विकास प्रक्रिया का विकेंद्रीकरण। 

    अब तक 160 प्रॉब्लम स्टेटमेंट मिले, समाधान के लिए 11 की हुई पहचान 

    मई में क्षेत्रीय इकाइयों को प्रॉबलम स्टेटमेंट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। इसके प्रत्युत्तर में अब तक लगभग 160 प्रॉबलम स्टेटमेंट प्राप्त हो चुके हैं। प्रारंभ में, नई नवाचार नीति के माध्यम से समाधान हेतु 11 प्रॉबलम स्टेटमेंट की पहचान की गई है और पोर्टल पर अपलोड किया गया है। 

    इन 11 प्रॉब्लम स्टेटमेंट की हुई पहचान

    • ब्रोकेन रेल जांच प्रणाली।
    • रेल स्ट्रेस निगरानी प्रणाली।
    • भारतीय रेलवे राष्ट्रीय एटीपी प्रणाली के साथ इंटरऑपरेबल उपनगरीय खंड के लिए हेडवे सुधार प्रणाली।
    • ट्रैक निरीक्षण गतिविधियों का ऑटोमेशन।
    • हैवी हॉल फ्रेट वैगनों के लिए बेहतर इलास्टोमेरिक पैड (ईएम पैड) का डिजाइन।
    • इलेक्ट्रिक इंजिनों के ट्रैक्शन मोटर्स के लिए ऑनलाइन कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम का विकास।
    • नमक जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए हल्के वैगन।
    • यात्री सेवाओं में सुधार के लिए डिजिटल डेटा का उपयोग करके विश्लेषणात्मक टूल का विकास।
    • ट्रैक सफाई मशीन।
    • स्वयं सेवा पुनश्चर्या पाठ्यक्रमों एवं प्रशिक्षण उपरांत रिवीज़न के लिए ऐप।
    • पुल निरीक्षण के लिए रिमोट सेंसिंग, जियोमैटिक्स और जीआईएस का उपयोग।
    ]]>
    Tue, 14 Jun 2022 02:29:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नॉन सेफ्टी कैटेगरी के 50 % रिक्त पद समाप्त कर रही रेलवे, NFIR व WRMS ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, कहा& हम ऐसा नहीं होने देंगे, देखें वीडियो... https://acntimes.com/nfir-and-wrms-protest-against-the-decision-of-railways-to-abolish-50-percent-vacant-posts-of-non-safety-category https://acntimes.com/nfir-and-wrms-protest-against-the-decision-of-railways-to-abolish-50-percent-vacant-posts-of-non-safety-category पांच दिवसीय प्रदर्शन के दौरान रेलकर्मियों ने काली पट्टी बांध कर जताया रेलवे बोर्ड के फैसले पर विरोध

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी क्षेत्र को सौंपने की होड़ के बीच रेलवे में नॉन सेफ्टी श्रेणी के रिक्त पदों में से 50 फीसदी पद खत्म करने की कवायद जारी है। रेलवे बोर्ड के इस निर्णय के विरुद्ध वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन ने विरोध प्रदर्शित किया। संगठनों के नेताओं का कहना है कि कहा है कि वे ऐसा नहीं होने देंगे।

    (हमारे यू-ट्यूब चैनल को लाइक और शेयर करने के साथ ही सब्सक्राइब भी कर लें)

    रेलवे बोर्ड द्वारा एक पत्र क्रमांक ईएमपीपी / 2021/1/4 दिनांक 20 मार्च, 2022 को जारी हुआ था। इसके अनुसार नॉन सेफ्टी कैटेगरी के रिक्त पदों में से 50 फीसदी पद समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इससे भारतीय रेलवे और पश्चिम रेलवे में 2 से 6 जून तक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रतलाम रेल मंडल मुख्यालय पर नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन के आह्वान पर  वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने प्रदर्शन किया। इसके चलते मंडल मंत्री अभिलाष नागर और अध्यक्ष रफीक मंसूरी के नेतृत्व में दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक प्रदर्शन किया गया।  मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नॉन सेफ्टी कैटेगरी के 50 % रिक्त पदों को समाप्त करने के निर्णय को लेकर विरोध दर्शाया गया।

    जिन पदों को को समाप्त करने पर जोर दिया जा रहा है उनमें अकेले रतलाम मंडल के ही प्रशासनिक, कमर्शियल, पर्सनल, विद्युत, मेडिकल, सिग्नल एवं टेलीकॉम और ट्रैफिक विभाग 551 पद प्रभावित होंगे। यदि अभी विरोध नहीं किया गया तो ये पद समाप्त हो जाएंगे। इससे रेलकर्मियों का तो नुकसान है ही, यात्री सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान न्यू पेंशन स्कीम रद्द कर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने, रात्रिकालीन भत्ते की सीलिंग लिमिट हटाने, सभी विभागों में रिक्त पदों को तुरंत भरने आदि मांगें के समर्थन में भी आवाज बुलंद की गई।

    इन्होंने किया संबोधित, इन स्थानों पर भी हुआ प्रदर्शन

    इस अवसर पर सहायक महामंत्री बी. के. गर्ग, मंडल मंत्री अभिलाष नागर, अध्यक्ष रफीक मंसूरी, सहायक मंडल मंत्री प्रताप गिरी, एम. आर. मंसूरी ने संबोधित किया। मंडल की अन्य शाखाओं उज्जैन, इंदौर ,चित्तौड़गढ़ एवं डॉ. आंबेडकर नगर आदि जगहों पर भी मजदूर संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

    ये रहे मौजूद

    मंडल मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन में संयुक्त मंडल मंत्री चंपालाल गढ़वानी, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद व्यास, जेसी बैंक के डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव हिमांशु पिटारे, गौरव ठाकुर, संजय कुमार, राजेंद्र चौधरी, शाखा अध्यक्ष गौरव संत, आशाराम मीणा, धनंजय शर्मा,  सुमित गर्ग, मोहित टांक (पहलवान), इमरान खान, महेंद्र राठौर, महेंद्र सिंह गौतम, मनोज खरे, चांद खान, रणधीर सिंह गुर्जर, अशोक टंडन, वापी चौधरी, विकास राठौर, नवनीत कुशवाहा, राजकुमार द्रविड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

    ]]>
    Tue, 07 Jun 2022 13:14:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेलवे में भ्रष्टाचार : नौकरी बहाली के लिए रेलवे के इंजीनियर ने मांगी 3.50 लाख रुपए की रिश्वत CBI ने कर लिया गिरफ्तार https://acntimes.com/Corruption-in-Railways-Railway-engineer-asked-for-bribe-of-Rs-3-lakh-50-thousand-for-job-restoration-CBI-arrested https://acntimes.com/Corruption-in-Railways-Railway-engineer-asked-for-bribe-of-Rs-3-lakh-50-thousand-for-job-restoration-CBI-arrested एसीएन टाइम्स @ भोपाल । पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) के इटारसी में पदस्थ वरिष्ठ मंडल यात्रिक जीनियर अजय कुमार ताम्रकर को सबीआई की भोपाल एसीबी ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इंजीनियर ने एक व्यक्ति से नौकरी बहाली के लिए 3 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

    सीबीआई की टीम ने रविवार को डीजल लोको शेड इटारसी के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता अजय कुमार ताम्रकर के घर छापा मारा। यहां सीबीआई की एसीबी ने आरोपी इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि भोपाल के मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने मीडिया से चर्चा में की। उन्होंने बताया कि उन्हें रविवार को अधिकारी के घर सीबीआई के छापे की जानकारी मिली है।

    जानकारी के अनुसार अधिकारी पर आरोप है कि उसने अपने आवास पर काम करने वाले एक व्यक्ति को नियुक्ति देने के लिए 3.50 लाख रुपए की घूस मांगी थी। कहा जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पहले भी काम कर रहा था लेकिन उसे हटा दिया गया था। उसे पुनः बहारल करने के लिए ही इंजीनियर ने रिश्वत की मांग की थी। यह मामला सीबीआई की जानकरी में आने पर उसने प्रकरण दर्ज कर एक टीम गठित किया। जैसे ही उक्त व्यक्ति ने इंजीनियर को रिश्वत के 50 हजार रुपए दिए, सीबीआई की एसीबी घर जा धमकी और इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया।

    ]]>
    Mon, 06 Jun 2022 06:42:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    झांसी रेल मंडल के सभी टिकट बुकिंग व रिजर्वेशन काउंटर पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू, दो माह में माल लदान में भी किया उल्लेखनीय प्रदर्शन https://acntimes.com/Digital-payment-facility-started-at-all-stations-of-Jhansi-division-also-made-remarkable-performance-in-freight-loading-in-two-months https://acntimes.com/Digital-payment-facility-started-at-all-stations-of-Jhansi-division-also-made-remarkable-performance-in-freight-loading-in-two-months अप्रैल व मई में झांसी रेल मंडल को मिला 152.77 करोड़ का राजस्व, पिछले साल इस अवधि से 26.37 फीसदा ज्यादा हुई कमाई

    एसीएन टाइम्स @ झांसी । नकद रुपए-पैसे लेकर घूमने में जोखिम की समस्या देखते हुए झांसी रेल मंडल ने डिजिटल भुगतान प्रणाली की सुविधा शुरू की। अब मंडल के सभी बुकिंग और आरक्षण काउंटर पर यूपीआई और क्यूआर कोड के मध्यम से भुगतान कर सकते हैं। उधर, मंडल ने माल लदान और राजस्व बढ़ाने के मामले में भी मंडल प्रशासन का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा।

    मंडल रेल प्रशासन यात्रियों की सविधाएं जुटाने में हमेशा तत्पर रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए झांसी मंडल में डिजिटल लेन-देन के उद्देश्य से सभी बुकिंग और आरक्षण काउंटर पर UPI / QR के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था की है। मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध है की उक्त माध्यमों का अधिक से अधिक प्रयोग कर डिजिटल इंडिया अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करें।

    आशुतोष, डीआरएम- झांसी

    डीआरएम आशुतोष ने बताया कैशलेस भुगतान मुद्रा की चोरी, जालसाजी और डकैती सहित कई चिंताओं को दूर करता है। इसके अलावा, यह सुरक्षा लागतों को कम करता है। इससे और आपको बिना नकद आहरण के साथ ही जब चाहें, जो कुछ भी आप चाहते हैं वह खरीदने की सुविधा प्रदान करता  है। डिजी धन अभियान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने का एक अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य अपने हर दिन के वित्तीय लेन-देन में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में हर नागरिक, छोटे व्यापारी और व्यापारी सक्षम बनाना है। इस अभियान में कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने देश भर में कार्यशालाएं और जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। 

    अप्रैल - मई में मंडल ने 7.48 लाख मीट्रिक माल का किया लदान

    झाँसी रेल मंडल माल लदान एवं राजस्व में वृद्धि हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसके अंतर्गत मंडल द्वरा वैगन लदान में उत्कृष्ट कार्य करते हुए मई 2022 में 12 हजार 864 वैगनों के माध्यम से 7 लाख 48 हजार 525 मीट्रिक टन माल का लदान किया गया। इससे मंडल को 74.21 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त किया। यह पिछले वर्ष सामान अवधि में अर्जित हुए राजस्व 64.34 करोड़ से 15.33 प्रतिशत ज्यादा है| मंडल ने पिछले साल मई में 5.96 लाख टन माल लदान किया गया था जो कि अब बढ़ कर 7.48 लाख टन हो गया। यह उपलब्धि 25.48 प्रतिशत की दर्ज की गई|

    मंडल ने इस वर्ष अप्रैल से मई तक कुल 152.77 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया। यह गत वर्ष इसी अवधि में अर्जित हुए राजस्व 120.89 करोड़ रुपए से 26.37 प्रतिशत ज्यादा है| मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने उक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्बंधित कर्मचारियों को शुभकामना दीं। उन्होंने रेकर्मचारियों को बढ़त को बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया |  

    15 जून को लगेगी रेलवे की पेंशन अदालत

    मंडल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पेंशनधारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत का आयोजन किया जाना है। पेंशन अदालत 15 को को सुबह 10.00 बजे बुंदेलखंड क्लब, झाँसी में लगेगी। मंडल प्रशासन ने सभी पेंशन धारकों से तय समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए अनुरोध किया है|

    ]]>
    Fri, 03 Jun 2022 01:09:45 +0530 Manish Kumar Shukla
    67वें राष्ट्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार&2022 : उ.म. रेलवे के झांसी मंडल के 3 अधिकारी व कर्मचारियों को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया पुरस्कृत https://acntimes.com/Railway-Minister-Ashwini-Vaishnav-honored-3-officers-and-employees-of-Jhansi-Division-of-North-Central-Railway https://acntimes.com/Railway-Minister-Ashwini-Vaishnav-honored-3-officers-and-employees-of-Jhansi-Division-of-North-Central-Railway भुवनेश्वर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में 156 रेलकर्मियों को मिला उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

    एसीएन टाइम्स @ झांसी । भारतीय रेलवे के 156 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के तीन अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं।

    भारतीय रेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को प्रतिवर्ष रेल सप्ताह समारोह के दौरान सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्तमान वर्ष 2022 के रेल सप्ताह पुरस्कारों से सम्मानित रेल कर्मियों की सूचि मे उत्तर मध्य रेलवे के झांसी क्षेत्र से 3 कर्मचारियों एवं अधिकारियों को चयनित किया गया है। इनमें अशोक कुमार गुप्ता (जूनियर इंजीनियर),  अमित गोयल (वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर-समन्वय) एवं आकांक्षा शर्मा (उ.म. मुख्य सामग्री प्रबंधक) शामिल हैं। तीनों रेलकर्मियों को भुवनेश्वर में आयोजित सम्मान समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान भारतीय रेलवे के 156 रेलकर्मी सम्मानित हुए।

    जोन महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक ने दी बधाई और शुभकामनाएं

    उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचरियों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि, ये पुरस्कार अधिकारियों-कर्मचारियों को आगे भी अच्छा कार्य करने को प्रेरित करेंगे। इससे  अन्य रेलकर्मी भी प्रेरणा लेंगे। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

    आप भी जानें, मंडल के किन कर्मचारियों को क्यों मिला पुरस्कार

    अशोक कुमार गुप्ता : झांसी स्थित रेल कारखाने में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं। गुप्ता ने अपने तकनीकी कौशल तथा अभिनवधर्मी व्यवहार के कारण विभिन्न कार्य कर रेलवे राजस्व की बचत की। इन्होंने आंतरिक स्रोतों से पॉवर ऑपरेटेड लिफ्टिंग बैरियर, एसएपीडब्ल्यू (Semi-automatic pillar ’Body side stanchion’ welding) मशीन, कोन टेस्टिंग मशीन तैयार करने के साथ ही कारखाने के कबाड़ से दर्शनीय हेरिटेज पार्क का निर्माण किया।

    कोविड काल में बेहतर प्रबंधन किया व औसत निविदा अवधि भी घटाई

    आकांक्षा शर्मा : झांसी में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक/जीएसडी के पद पर कार्यरत हैं। ये अपने कुशल मार्गदर्शन से सभी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करती हैं। इन्होंने कोविड के कठिन दौर में लॉकडाउन के दौरान विशेष प्रयास करते हुए सभी सामग्रियों की उपलब्धता निर्बाध बनाए रखी। कई अप्राप्य सामग्रियों के मुद्दों को अपने तत्पर प्रयासों से समाधान किया। इन्होंने औसत निविदा अवधि को 40 दिन से घटा कर 10 दिन करने में भी सफलता प्राप्त की।

    सिग्नल की विफलताओं में 26.95% की कमी लाने में हुए सफल

    अमित गोयल : वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण, बिरलानगर-उदीमोड़, महोबा–खजुराहो रेल विद्युतीकरण परियोजनाओं में विशेष योगदान दिया है। इन्होंने अपने कुशल नेतृत्व से सिग्नल विफलताओं में 26.95% की कमी लाई। इसके अतिरिक्त झांसी मंडल में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के सर्वांगीण उन्नयन में इनका महत्वपूण योगदान रहा है।

    ]]>
    Mon, 30 May 2022 02:07:00 +0530 Manish Kumar Shukla
    यात्री कृपया ध्यान दें... इंदौर & डॉ. अम्‍बेडकर नगर डेमू स्‍पेशल ट्रेन के आगमन और प्रस्‍थान का समय बदला, 30 मई से लागू होगी यह समय सारिणी https://acntimes.com/Indore-Dr-Ambedkar-Nagar-DEMU-Special-Train-Arrival-and-Departure-Timings-Changed-This-Time-Table-Will-Be-Applicable-From-May-30 https://acntimes.com/Indore-Dr-Ambedkar-Nagar-DEMU-Special-Train-Arrival-and-Departure-Timings-Changed-This-Time-Table-Will-Be-Applicable-From-May-30 यात्री कृपया ध्यान दें... इंदौर - डॉ. अम्‍बेडकर नगर डेमू स्‍पेशल ट्रेन के आगमन और प्रस्‍थान का समय बदला, 30 मई से लागू होगी यह समय सारिणी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इंदौर और डॉ. अम्‍बेडकर नगर के मध्‍य चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09542 (नियमित गाड़ी संख्‍या 79312) के परिचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। यह परिवर्तन 30 मई से लागू होगा।

    रतलाम रेल मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया इंदौर डॉ. अम्‍बेडकर नगर डेमू स्‍पेशल ट्रेन के आगमन/प्रस्‍थान समय में 30 मई से परिवर्तन हो रहा है। ट्रेन के परिवर्तित आगमन/प्रस्‍थान समय का विवरण निम्‍नानुसार रहेगा। यात्री यात्रा प्लान करने से पहले बदले समय का ध्यान अवश्य रखें। 

    गाड़ी संख्‍या 09542 इंदौर डॉ. अम्‍बेडकर नगर डेमू स्‍पेशल ट्रेन

    स्‍टेशन

    आगमन

    प्रस्‍थान

    इंदौर

    --

    11.45

    सेफीनगर

    11.49

    11.50

    लोकमान्‍यनगर

    11.53

    11.54

    राजेन्‍द्रनगर

    12.00

    12.02

    राऊ

    12.09

    12.11

     हरन्‍याखेड़ी

    12.20

    12.21

    डॉ. अम्‍बेडकर नगर

    12.35

    ---

    ]]>
    Sun, 29 May 2022 18:18:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम रेलवे स्टेशन पर हादसा : लिफ्ट की क्षमता 20 यात्रियों की, 28 चढ़ गए तो हो गई जाम, आरपीएफ व रेलवे के इंजीनियर ने निकाला बाहर, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Accident-at-Ratlam-Railway-Station-Lift-capacity-of-20-passengers-28-climbed-jammed-RPF-and-railway-engineer-pulled-out https://acntimes.com/Accident-at-Ratlam-Railway-Station-Lift-capacity-of-20-passengers-28-climbed-jammed-RPF-and-railway-engineer-pulled-out एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल के रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी मच गई। वजह प्लेटफॉर्म पर लगी लिफ्ट फंसना रही। हादसे के दौरान लिफ्ट में 28 यात्री सवार थे जबकि लिफ्ट की क्षमता 20 लोगों से ज्यादा की नहीं है। आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग के अमले ने गेट खुलवा कर यात्रियों को बाहर निकाला। समय पर गेट खुल जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

    रतलाम से इंदौर के लिए सुबह 6:35 बजे डेमू ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना होती है। प्रतिदिन इससे सैकड़ों यात्री इंदौर की ओर सफर करते हैं। इनकी सहूलियत के लिए प्लेटफॉर्म 1 व 2 के बीच पर लिफ्ट लगी है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे। यात्रियों ने प्लेटफॉर्म नंबर 2 से 1 पर जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग किया। जैसे ही यात्री लिफ्ट में चढ़े और उसका गेट बंद हुआ अंदर शोर-शराबा मच गया। स्टेशन पर भी यात्रियों में हड़कंप मच गया। दरअसल लिफ्ट नहीं चल रही थी और उसका गेट भी नहीं खुल रहा था। इससे यात्रियों का सांस लेना दूभर हो गया और वे बुरी तरह घबरा गए।

    जैसे ही जानकारी मिली आरपीएफ और जीआरपी का अमला मौके पर पहुंचा और लिफ्ट का गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर तत्काली रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग को सूचना दी गई जहां से इंजीनियर व अमला पहुंचा। उन्होंने रॉड की मदद से गेट में थोड़ा गैप बनाया। तब जाकर हवा पास हुई और लिफ्ट में फंसे यात्रियों की जान में जान आई। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद गेट खोला जा सका और यात्रियों को बाहर निकाला जा सका। तब तक सभी की जान सांसत में रही।

    ओवरलोड के कारण आई समस्या

    आरपीएफ सूत्रों के अनुसार लिफ्ट में 20 यात्रियों से ज्यादा का बोझ ढोने की क्षमता नहीं है। किंतु गेट खुलने पर जब यात्री बाहर आए तो संख्या 28 थी। यानी ओवरलोड होने के कारण ही लिफ्ट लोड नहीं ले पा रही थी और ऊपर नहीं जा सकी। लिफ्ट खुलने से पहले तक अंदेशा था कि उसमें तकरीबन 17-18 यात्री फंसे हैं और तकनीकी कारण से लिफ्ट फेल हो गई है परंतु मामला ओवरलोड का निकला।

    यात्रियों के सवार नहीं होने तक खड़ी रही ट्रेन

    जब तक लिफ्ट का गेट खुल नहीं गया तब तक डेमू ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। गेट खुलने और यात्रियों के सामान्य होने पर उन्हें और उनके सामान को ट्रेन तक पहुंचाया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी। माना जा रहा है कि यदि समय रहते लिफ्ट का गेट नहीं खुलता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    वीडियो : राजेश पोरवाल (पत्रकार)

    ]]>
    Fri, 27 May 2022 11:02:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    झांसी रेल मंडल की 76वीं स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में हुई 115 मुद्दों पर चर्चा, 69 का मौके पर ही समन्वय स्थापित कर किया निराकरण https://acntimes.com/In-the-meeting-of-the-76th-Permanent-Negotiating-Mechanism-of-Jhansi-Railway-Board-69-coordinated-and-resolved https://acntimes.com/In-the-meeting-of-the-76th-Permanent-Negotiating-Mechanism-of-Jhansi-Railway-Board-69-coordinated-and-resolved 67वीं बैठक में मंडल रेल प्रशासन के अधिकारी और एनसीआरएमयू के पदाधिकारी रहे मौजूद

    एसीएन टाइम्स @ झांसी ।  मंडल रेल प्रशासन और मान्यता प्राप्त यूनियन एनसीआरएमयू की स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक गत दिवस झांसी रेल मंडल कार्यालय में आहूत हुई। दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबन्धक आशुतोष ने की। यह मंडल की 67वीं  जबकि इस वर्ष की पहली बैठक रही। इसमें  बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों से जुड़ी 115 मदों में से 69 का समन्वय के साथ निराकरण किया गया।

    स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबन्धक आशुतोष ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संबंधों को बेहतर बनाने के क्रम में एनसीआरएमयू का रेलवे प्रशासन को सतत सहयोग मिल रहा है तथा सकारात्मक सहभागिता रही है। मैं, एनसीआरएमयू के इस सहयोग की सराहना करता हूँ। साथ ही अपेक्षा करता हूं कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार का सक्रिय सहयोग मिलता रहेगा।

    संस्थान की प्रगति मैनेजमेंट व कर्मचारियों के संबंधों पर निर्भर- चौहान

    एनसीआरएमयू के अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान ने बैठक के आयोजन के लिए मंडल रेल प्रबन्धक को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति उसके मैनेजमेन्ट और कर्मचारियों के बीच संबंधों पर निर्भर करता है। बेहतर संबंधों के फलस्वरूप ही संस्थान की प्रगति बेहतर होती है। उन्होंने कहा है कि झाँसी मंडल के अधिकारियों द्वारा किसी भी समस्या के समाधान हेतु हर संभव प्रयास किया जाता है।

    बैठक में यूनियन पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मुद्दों जिसमें रेलवे आवास की मरम्मत, साफ सफाई, भत्ता जैसे अन्य बिन्दुओं पर सघन चर्चा सहित कुल प्रस्तुत 115 मद प्रस्तुत किए गए। इनमें से 69 पर समन्वय स्थापित करते हुए निस्तारित किया गया। अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबन्धक/परिचालन दिनेश वर्मा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, यूनियन के मंडल सचिव वी. एस. कंसाना, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष मनोज जाट आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 26 May 2022 17:58:56 +0530 Manish Kumar Shukla
    रतलाम रेल मंडल के तिलक कैथवास को मिला PCEE अवॉर्ड, तीन वर्ष के कार्य के आकलन के आधार पर हुआ अवॉर्ड के लिए चयन https://acntimes.com/Tilak-Kaithwas-of-Ratlam-Railway-Division-got-PCEE-Award https://acntimes.com/Tilak-Kaithwas-of-Ratlam-Railway-Division-got-PCEE-Award एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मण्डल के विदयुत पॉवर विभाग में कार्यरत कर्मचारी तिलक कैथवास को चीफ इलेक्ट्किल (PCEE) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कैथवास को यह पुरस्कार उनके तीन वर्ष के कार्य के आकनल के आधार पर दिया गया है।

    जानकारी के अऩुसार वेस्टर्न रेलवे के विभिन्न मंडलों और रेल कारखाने में कार्यरत विद्युत पॉवर विभाग के कर्मचारियों को उनके कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार समारोह पश्चिम रेलवे के मुख्यालय मुंबई में हुआ। मुख्य अतिथि पीसीसीई रहे जबकि अध्यक्षता मुंबई के चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर ने की।

    समारोह में रतलाम रेल मंडल के विद्युत पॉवर विभाग के तिलक कैथवास को उनके तीन वर्ष के श्रेष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। कैथवास के पिता भी भारतीय रेलवे में थे। तिलक अपने पिता के स्थान पर ही रेलवे की सेवा में आए और कर्म को ही पूजा मानते हुए अपने कर्त्तव्य का निर्वहन शुरू किया। समारोह में रतलाम मंडल के तिलक सहित पश्चिम रेलवे के 6 मंडलों और तीन वर्कशॉप के 50 से अधिक रेलकर्मियों को पुरस्कारों से नवाजा गया। सहकर्मियों और ईष्ट-मित्रों ने कैथवास को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Thu, 26 May 2022 16:45:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ‘मजामा ! Happy journey…’ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रतलाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गरबा करते देख कहा, डीआरएम से ली जानकारी https://acntimes.com/Mazama-Happy-journey-Railway-Minister-Ashwini-Vaishnav-said-after-seeing-the-passengers-doing-garba-at-Ratlam-railway-station https://acntimes.com/Mazama-Happy-journey-Railway-Minister-Ashwini-Vaishnav-said-after-seeing-the-passengers-doing-garba-at-Ratlam-railway-station राकेश पोरवाल

    एसीएन टाइम्स @  रतलाम । पश्चिमी रेलवे के रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 5-6 पर गरबा करते रेल यात्रियों का वीडियो देशभर में वायरल हो रहा है। यह वीडियो केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देखा तो वे इस पर प्रतिक्रिया दिए बिना रुक नहीं पाए। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू-ऐप और फेसबुक पर लिखा- ‘मजामा ! हैप्पी जर्नी...।’

    25 मई को रात बांद्रा टर्मिनस - हरिद्वार सुपरफास्ट ट्रेन अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पूर्व रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पहुंच गई थी। ट्रेन का रतलाम में स्टॉपेज 10 मिनट का था। ट्रेन में सवार लगभग 90 यात्रियों का एक दल केदारनाथ यात्रा पर जा रहा था। समय से पहले रतलाम पहुंची ट्रेन में सवार यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर ही भक्ति संगीत पर गरबा और भजन करना शुरू कर दिया। इसका वीडियो रतलाम निवासी गारमेंट व्यवसायी राहुल छाबड़ा ने बनाकर पत्रकार राकेश पोरवाल को दिया। जो बाद में एसीएन टाइम्स सहित देश के विभिन्न न्यूज़ चैनलों, न्यूज़ पोर्टल के साथ ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

    कू-ऐप पर रेलमंत्री द्वारा की गई पोस्ट

    देश के पहले स्वदेशी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू-ऐप पर उक्त वायरल वीडियो पर आधारित एसीएन टाइम्स की खबर के प्रकाशन के बाद इसे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी संज्ञान में लिया। उन्होंने मामले की रेल प्रशासन से जानकारी ली। यही नहीं उन्होंने कू-ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक वॉच पेज पर प्रतिक्रिया साझा की। इसमें रेलमंत्री ने कुशी जाहिर करते हुए लिखा- "मजामा" Happy journey...। इधर, मंडल रेल प्रशासन ने उक्त मामले को लेकर आरपीएफ को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    मूल खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...

    समय से 20 मिनट पहले रतलाम स्टेशन पहुंच गई ट्रेन, फिर यात्रियों ने किया ऐसा काम कि देखने वाले रह गए हैरान, देखें वीडियो...

    ]]>
    Thu, 26 May 2022 15:11:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    समय से 20 मिनट पहले रतलाम स्टेशन पहुंच गई ट्रेन, फिर यात्रियों ने किया ऐसा काम कि देखने वाले रह गए हैरान, देखें वीडियो... https://acntimes.com/The-train-reached-Ratlam-station-20-minutes-before-the-time-then-the-passengers-did-such-a-thing-that-those-who-saw-it-were-surprised https://acntimes.com/The-train-reached-Ratlam-station-20-minutes-before-the-time-then-the-passengers-did-such-a-thing-that-those-who-saw-it-were-surprised एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रायः यात्री ट्रेन देर से आने के कारण परेशान होते हैं लेकिन यदि जल्दी पहुंच जाए तो अजब ही नजारे बनते हैं। बीती रात रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर भी ऐसा ही कुछ अजब-गजब देखने को मिला। यहां एक ट्रेन निर्धारित समय से करीब 20 मिनट पहले ही पहुंच गई। धार्मिक यात्रा पर जा रहे ट्रेन में सवार यात्रियों ने इस अवसर को का भी आनंद लिया और स्टेशन पर गरबा किया। यह देख अन्य यात्री भी बोल पड़े, इसे कहते हैं सफर मस्ती का।

    बांद्रा से हरिद्वार के लिए इन बांद्रा टर्मिनस - हरिद्वार सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस क्रमांक 22917 ट्रेन चल रही है। बुधवार रात को यह ट्रेन जैसे ही रतलाम स्टेशन पहुंची तो एक कोच से बड़ी संख्या में यात्री उतरे और उन्होंने गरबा करना शुरू कर दिया। पहले तो स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री और उन्हें छोड़ने आए उनके परिजन को कुछ समझ नहीं आया लेकिन बाद में मामला पता चला तो वे भी आनंदित हो उठे। यात्रियों के इस तरह गरबा करने के नजारे को स्टेशन पर मौजूद रतलाम के दोबत्ती क्षेत्र में गारमेंट व्यवसायी राहुल छाबड़ा अपने मोबाइल फोन में कैप्चर कर फोटो जर्नलिस्ट राकेश पोरवाल सहित अपने परिचितों को साझा कर दिया।

    पत्नी को स्टेशन छोड़ने गए थे राहुल

    फोटो जर्नलिस्ट पोरवाल के अनुसार राहुल की पत्नी नीतिका देहरादून की रहने वाली हैं। वे भी बांद्रा-देहरादून स्पेशल ट्रेन से देहरादून जा रहीं थी जिन्हें छोड़ने राहुल स्टेशन पहुंचे थे। वे प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तभी ट्रेन से उतरे यात्रियों ने गरबा करना शुरू कर दिया। बाद में छाबड़ा दंपती ने जिज्ञाशा शांत करने के लिए यात्रियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका 90 यात्रियों का ग्रुप है जो गुजरात से केदारनाथ की यात्रा के लिए निकला है। सफर आनंददायक और यादगार रहे इसलिए इसका कोई भी मौका वे नहीं गंवाना चाहते थे। ट्रेन के रतलाम आने का समय 22:35 बजे (रात 10.35) बजे का है और 22.45 पर आगे लिए रवाना होती है। बुधवार को यह ट्रेन तय समय से करीब 20 मिनट पहले ही रतलाम पहुंच गई। इसलिए उन्होंने कोच में बैठकर समय बिताने के बजाय स्टेशन पर गरबा कर आनंद लेना उचित समझा। यह जानकर छाबड़ा दंपती भी आनंदित हो गए और केदारनाथ जा रहे यात्रियों की यात्रा मंगलमय होने की शुभकामनाएं दीं।

    ]]>
    Thu, 26 May 2022 08:36:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम रेलवे स्टेशन पर हादसा : प्लेटफॉर्म नंबर चार के पास स्थित लिफ्ट में लगी आग, सांसत में आई यात्रियों की जान, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Accident-at-Ratlam-Railway-Station-Fire-broke-out-in-lift-located-near-platform-number-four https://acntimes.com/Accident-at-Ratlam-Railway-Station-Fire-broke-out-in-lift-located-near-platform-number-four एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-4 के पास स्थित नई लिफ्ट के पास आग लग गई। जोरदार धमाके के साथ आग फैल गई। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दीं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किंट होना बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग से कुछ दूरी पर प्लेटफॉर्म चार के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे आग लग गई। इससे पूरे रेल स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड स्टेशन पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर रतलाम रेल मंडल के अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। आरपीएफ के जवानों और शहर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेल परिसर की बिजली आपूर्ति बंद कराई ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। फिहलाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

    वीडियो सोर्स : राकेश पोरवाल (फोटो जर्नलिस्ट)

    ]]>
    Fri, 29 Apr 2022 21:45:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पीएम नरेंद्र मोदी आज दाहोद में 9 हजार हॉर्सपॉवर के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव उत्‍पादन इकाई की आधारशिला रखेंगे https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-to-lay-foundation-stone-of-9000-horsepower-electric-locomotive-production-unit-in-Dahod-today https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-to-lay-foundation-stone-of-9000-horsepower-electric-locomotive-production-unit-in-Dahod-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20 अप्रैल, 2022 को दाहोद (गुजरात) में 9 हजार हॉर्स पावर क्षमता के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के उत्‍पादन के लिए आधारशिला रखेंगे। भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल पर करीब 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। यहां 2024 से उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है।

    भारतीय रेलवे का दाहोद वर्कशॉप हाई हॉर्स पावर का 9 हजार एचपी  इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उत्‍पादन इकाई बनने वाला है। भारत सरकार के एक महतव्‍पूर्ण पहल ‘मेक इन इंडियाएवं मेक फॉर वर्ल्‍डके तहत  एक पारदर्शी वीडिंग प्रक्रिया से इसका निर्माण किया जाएगा। इस उत्‍पादन इकाई में लगभग 20 हजार करोड़ के निवेश से 9 हजार एचपी के 1200 विद्युत लोकोमोटिव निर्माण करने का उद्देश्‍य है। वर्ष 2024 के आरंभ में इस उत्‍पादन इकाई से पहले इंजिन को निर्माण करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है। यह प्रोजेक्‍ट मेक इन इंडियाएवं आत्‍मनिर्भर भारत कार्यक्रम को गति प्रदान करेगा।

    4500 टन कार्गो लोड को 120 किमी प्रति घंटे की गति से हो सकेगा परिवहन

    ये लोकोमोटिव भारत में मालगाड़ियों के परिचालन गति बढ़ाने में मील का पत्‍थर साबित होगा। उच्‍च हॉर्स पावर के लोकोमोटिव फ्रेट ट्रेन के औसत गति में बढ़ोतरी एवं इसकी लदान क्षमता में भी वृद्धि करेगा। ये लोकोमोटिव 4500 टन के कार्गो लोड को 120 किमी प्रति घंटे की गति से चलाने की क्षमता है जो कार्गो ट्रेन के परिचालन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

    7000 लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का अवसर

    इस प्रोजेक्‍ट के टेक्‍नोलॉजिकल पार्टनर के सहयोग से वर्तमान मानव संसाधन की टेक्‍निकल स्‍किल को अपग्रेड करने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र में प्रत्‍यक्ष रूप से लगभग 3500 एवं अप्रत्‍यक्ष रूप से 7000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्‍ध होगा। दाहोद वर्कशॉप में भारतीय रेलवे के लिए ब्रॉड गेज इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव एवं एक्‍सपोर्ट मार्केट के लिए स्‍टैंडर्ड गेज इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण किया जाएगा। लोकोमोटिव का निर्माण ग्रीन एनर्जी के सहयोग से किया जाएगा तथा उसमें ग्रीन मैनुफैक्‍चरिंग टैग होगा। बड़े प्रोजेक्ट के शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रतलाम मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता एक दिन पूर्व ही अधिकारियों की टीम के साथ दाहोद पहुंच गए थे। 

    ]]>
    Tue, 19 Apr 2022 23:32:38 +0530 Niraj Kumar Shukla