WWW.ACNTIMES.COM & : अपराध https://acntimes.com/rss/category/Crime WWW.ACNTIMES.COM & : अपराध en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA पवन चक्की पर डकैती की साजिश नाकाम, 8 आरोपी गिरफ्तार; हथियार, बोलेरो और 5.428 किलो गांजा जब्त https://acntimes.com/bilpank-windmill-dacoity-plan-foiled https://acntimes.com/bilpank-windmill-dacoity-plan-foiled बिलपांक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खंडहर में बना रहे थे डकैती की योजना; दो तलवार, पांच दरांते और इलेक्ट्रॉनिक कटर सहित ₹5.58 लाख का मशरूका बरामद

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम पुलिस ने पवन चक्की पर डकैती की साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार तलवार, पांच दरांते, एक इलेक्ट्रॉनिक कटर, एक बोलेरो वाहन तथा 5.428 किलोग्राम गांजा सहित करीब 5.58 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। मामले में बिलपांक थाना पुलिस ने बीएनएस, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महू-नीमच फोरलेन स्थित सरवड़ के पास एक खंडहर में आठ बदमाश हथियारों से लैस होकर एकत्र हैं और पास स्थित पवन चक्की पर डकैती डालने की साजिश रच रहे हैं। एसपी अमित कुमार के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अय्यूब खान ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए।

खंडहर से सभी आरोपी दबोचे

पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। मौके पर आठ संदिग्ध व्यक्ति मिले, जो पुलिस के अनुसार पवन चक्की पर डकैती की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

[also_read ids="5839" title="ये भी पढ़ें"]

हथियार, गांजा और वाहन जब्त

आरोपियों के कब्जे एवं मौके से पुलिस ने 2 धारदार तलवार, 5 दरांते, 1 इलेक्ट्रॉनिक कटर, बोलेरो वाहन क्रमांक MP09 CP 0586 तथा 5.428 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा शराब के खाली क्वार्टर, बीड़ी के बंडल, डिस्पोजल और पानी की खाली बोतलें भी जब्त की गईं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 58 हजार रुपए बताई गई है।

पूछताछ में डकैती की साजिश स्वीकारी

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पास स्थित पवन चक्की पर डकैती डालने की योजना बनाना स्वीकार किया। मामले में बिलपांक थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 501/2026 दर्ज कर धारा 310(4), 310(5) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट तथा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विनोद पिता गौतम डिण्डोर (19), निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन, जिला रतलाम।
  2. अनिल पिता प्रभु मईड़ा (19), निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन, जिला रतलाम।
  3. कैलाश पिता जोखा निनामा (25), निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन, जिला रतलाम।
  4. संदीप पिता धारासिंह निनामा (26), निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन, जिला रतलाम।
  5. रामलाल पिता जीवन निनामा (28), निवासी ग्राम आम्बापाड़ा, थाना सरवन, जिला रतलाम।
  6. सुरेन्द्र पिता पुंजा मईड़ा (21), निवासी ग्राम रामगढ़, थाना आम्बापुरा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)।
  7. सतीश पिता कालू कटारा (26), निवासी ग्राम जमुनिया, थाना सरवन, जिला रतलाम।
  8. एक नाबालिग।

[also_read ids="5843" title="ये भी पढ़ें"]

जब्त सामग्री

  • 2 धारदार तलवार
  • 5 दरांते
  • 1 इलेक्ट्रॉनिक कटर
  • 1 बोलेरो वाहन (MP09 CP 0586)
  • 5.428 किलोग्राम गांजा
  • शराब के खाली क्वार्टर
  • बीड़ी के बंडल
  • डिस्पोजल
  • पानी की खाली बोतलें

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी अय्यूब खान, चौकी प्रभारी बिरमावल उप निरीक्षक दिनेश राठौर, उप निरीक्षक सुनील सिंह राघव, सहायक उप निरीक्षक अजय रावत, सहायक उप निरीक्षक मानालाल दसोरिया, प्रधान आरक्षक राहुल जाट (67), प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह (483), प्रधान आरक्षक अशोक मईड़ा (404), प्रधान आरक्षक हेमंत परमार (43), प्रधान आरक्षक नरेंद्र चावड़ा (781), प्रधान आरक्षक अनिल शुक्ला (534), प्रधान आरक्षक तेजसिंह जगावत (531), आरक्षक संजय सोनी (1176), आरक्षक श्याम दयाल (628), आरक्षक महेंद्र (267), आरक्षक संजय वास्कले (867), आरक्षक निलेश अवास्या (998), आरक्षक नितेश निनोर (486), आरक्षक विनोद सिंगाड़ (772) तथा आरक्षक राकेश प्रजापत (1185) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[also_read ids="5840" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 24 Jul 2026 23:47:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
मकान पर कब्जे के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की कर दी हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में चारों आरोपियों को दबोचा https://acntimes.com/lasudiya-jangli-murder-accused-arrested https://acntimes.com/lasudiya-jangli-murder-accused-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के बड़ावदा थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़िया जंगली में पुराने मकान पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बुजुर्ग महिला की मौत का कारण बन गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीत हत्या में शामिल चारों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

[follow_us]

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को ग्राम लसुड़िया जंगली में पुराने मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर अजय, मंजू, साईता और भागवंताबाई ने कमलाबाई, रवीना और काजल के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान 70 वर्षीय कमलाबाई पति नंदूलाल बागरी मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं थी। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जावरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे।

सूचना मिलने पर बड़ावदा थाने पर अपराध क्रमांक 236/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 296(ए), 115(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी गांव से फरार हो गए थे। एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं जावरा के प्रभारी एसडीओपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ावदा निरीक्षक संतोष चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

[also_read ids="5832" title="ये भी पढ़ें"]

सायबर सेल से मिली जानकारी तो पकड़े गए आरोपी

टीम ने जांच के दौरान सायबर सेल रतलाम से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर थाना बड़ावदा पुलिस और चौकी सुखेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने शेष तीनों महिला आरोपियों को भी दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में चारों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  • अजय पिता शंकरलाल (26), निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली, थाना बड़ावदा।
  • भागवंताबाई पति शंकरलाल (45), निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली, थाना बड़ावदा।
  • मंजू पति गोपाल परमार (22) वर्ष, निवासी ग्राम खोखरा, थाना सैलाना, हाल निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली, थाना बड़ावदा।
  • साईता पिता शंकरलाल (19), निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली, थाना बड़ावदा।

[also_read ids="5831" title="ये भी पढ़ें"]

इनकी रही अहम भूमिका

पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी बड़ावदा निरीक्षक संतोष चौरसिया, उपनिरीक्षक एम.एल. बड़ोदिया, सहायक उपनिरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह तोमर, आरक्षक गोपाल सिंह सोनगरा, सायबर सेल रतलाम से प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक मयंक व्यास तथा सुखेड़ा पुलिस चौकी व पिपलौदा थाने के आरक्षक प्रेम मीणा एवं आरक्षक जितेन्द्र की भूमिका सराहनीय रही।

]]>
Sat, 18 Jul 2026 18:00:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
AI से अश्लील वीडियो बनाकर मॉडल को किया ब्लैकमेल, 15 लाख मांगे; नहीं देने पर बहन या हर माह एक लड़की भेजने की धमकी दी https://acntimes.com/ai-deepfake-model-blackmail-ratlam https://acntimes.com/ai-deepfake-model-blackmail-ratlam वीडियो इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भेजकर बनाया दबाव; पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर दर्ज किया केस

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मॉडलिंग करने वाली एक कॉलेज छात्रा को AI की मदद से तैयार अश्लील (न्यूड) वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया और 15 लाख रुपए मांगे। रकम नहीं देने पर उसकी बहन या किसी दोस्त से मिलवाने तथा हर माह एक लड़की भेजने का दबाव भी बनाया। युवती की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता बीएससी तक शिक्षित है और पिछले करीब दो वर्षों से मॉडलिंग कर रही है। वह शहर के एक शोरूम में भी कार्यरत है। मॉडलिंग के कारण उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल सक्रिय थी, जबकि कामकाज के सिलसिले में उसका मोबाइल नंबर कई व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 23 जून की रात एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर "हाय" लिखकर संपर्क किया।

इसके बाद उसने फोन कर पूछा कि क्या वह विज्ञापनों में काम करती है। सकारात्मक जवाब मिलने पर उसने मॉडलिंग प्रोफाइल मांगी, जिसे युवती ने व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद आरोपित लगातार संपर्क करने लगा। उस समय युवती पारिवारिक कार्य से शहर से बाहर थी, इसलिए कई कॉल रिसीव नहीं कर सकी। रतलाम लौटने पर आरोपित ने काम दिलाने का झांसा देकर बातचीत जारी रखी।

[also_read ids="5658" title="ये भी पढ़ें"]

चंडीगढ़ आकर मिलने का दबाव बनाया

पीड़िता के अनुसार 3 जुलाई को आरोपित ने व्हाट्सएप पर उसका एआई की मदद से तैयार किया गया अश्लील वीडियो भेजा और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए 15 लाख रुपए की मांग की। आरोपित ने यह भी कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे अपनी बहन या किसी दोस्त से मिलवाना होगा और हर महीने एक लड़की भेजनी होगी। उसने युवती पर चंडीगढ़ आकर मिलने का भी दबाव बनाया। इनकार करने पर लगातार धमकियां देता रहा। भय और मानसिक तनाव के कारण युवती ने शुरुआत में यह बात किसी को नहीं बताई।

वीडियो कॉल पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो

शिकायत के मुताबिक, आरोपित ने बाद में वीडियो कॉल किया। उसने अपना कैमरा बंद रखा और युवती को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। डर और दबाव में युवती उसकी बात मान गई। इसी दौरान आरोपित ने उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

[also_read ids="5515" title="ये भी पढ़ें"]

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भेजे वीडियो

नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद भी आरोपित नहीं रुका। उसने युवती के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को अश्लील वीडियो भेजते हुए एक संदेश प्रसारित किया, जिसमें वीडियो प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की बात लिखी थी। इसके बाद युवती के पास अलग-अलग नंबरों से लगातार कॉल आने लगे। मानसिक रूप से परेशान युवती ने अपना मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया। इसके बावजूद आरोपित अन्य नंबरों से संपर्क कर उसे परेशान करता रहा।

लगातार ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से परेशान युवती ने अंततः पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद वह स्वजनों के साथ स्टेशन रोड थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू

स्टेशन रोड थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस उस मोबाइल नंबर और डिजिटल माध्यमों की जांच कर रही है, जिनका इस्तेमाल युवती से संपर्क और ब्लैकमेलिंग के लिए किया गया। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आरोपित की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

[also_read ids="5418" title="ये भी पढ़ें"]

बॉक्स : एआई के बढ़ते दुरुपयोग ने बढ़ाई चिंता

यह मामला दर्शाता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल अब साइबर अपराधों में भी तेजी से होने लगा है। किसी व्यक्ति की तस्वीरों का उपयोग कर फर्जी अश्लील वीडियो (डीपफेक) तैयार करना, फिर उन्हें वायरल करने या सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना गंभीर साइबर अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में अनजान लोगों के साथ निजी जानकारी या फोटो साझा करने से बचें और किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत करें।

]]>
Wed, 15 Jul 2026 22:24:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ा खुलासा ! 1 करोड़ की वसूली के लिए हुई थी सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग, 40 लाख की सुपारी लेने वाला मास्टरमाइंड वीनू शर्मा सहित 2 गिरफ्तार https://acntimes.com/ratlam-sarafa-trader-firing-mastermind-arrested https://acntimes.com/ratlam-sarafa-trader-firing-mastermind-arrested शेयर मार्केट और MCX विवाद से जुड़ी निकली साजिश, दोनों पर 10-10 हजार का था इनाम, दो आरोपी अब भी फरार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बहुचर्चित सराफा कारोबारी फायरिंग कांड में पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड विनोद उर्फ वीनू शर्मा तथा उसके साथी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि 1 करोड़ रुपए की वसूली के लिए 40 लाख रुपए की सुपारी देकर सराफा कारोबारी के घर पर फायरिंग कराई गई थी। इसका उद्देश्य परिवार में दहशत पैदा करना था।

घटना 19 जून 2026 की दोपहर डीडी नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में हुई थी। सराफा कारोबारी कमल जैन के घर पर दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली खिड़की का कांच तोड़ते हुए सीधे घर के भीतर जा घुसी थी। जिस स्थान पर गोली लगी, उससे महज कुछ ही दूरी पर सराफा कारोबारी की पत्नी सो रही थीं। गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया था।

फायरिंग के बाद सराफा कारोबारी कमल जैन ने बजरंग दल के पूर्व पदाधिकारी विनोद उर्फ वीनू शर्मा पर जान से मारने की धमकी देने और घर पर फायरिंग कराने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस ने जब मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच शुरू की तो परत-दर-परत एक बड़े आर्थिक विवाद का खुलासा होता चला गया।

[also_read ids="5768" title="ये भी पढ़ें"]

शेयर मार्केट और MCX के करोड़ों के विवाद से जुड़ी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि सराफा कारोबारी कमल जैन के पुत्र दिव्यांश जैन और सरवन निवासी सराफा कारोबारी आदित्य सोमानी के बीच शेयर मार्केट और एमसीएक्स (MCX) में करोड़ों रुपए के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। फायरिंग की घटना से महज एक दिन पहले ही कमल जैन ने सरवन थाने में आदित्य सोमानी के खिलाफ 1 करोड़ रुपए की अवैध वसूली के लिए लगातार धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अगले ही दिन उनके घर पर फायरिंग हो गई थी।

पूछताछ में कबूली सुपारी की साजिश

पुलिस की पूछताछ में आरोपी वीनू शर्मा ने कथित रूप से स्वीकार किया कि आदित्य सोमानी ने दिव्यांश जैन से 1 करोड़ रुपए की वसूली कराने के लिए उसे 40 लाख रुपए की सुपारी दी थी। योजना के तहत कारोबारी परिवार में भय का माहौल बनाने के लिए घर पर फायरिंग कराई गई, ताकि दबाव बनाकर रकम वसूली जा सके।

[also_read ids="5258,5497" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश, फिर भी नहीं बच सके

पुलिस ने वीनू शर्मा और अजय यादव को सागोद और मोरवनी के बीच निर्माणाधीन पुल के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। भागने के प्रयास के दौरान एक आरोपी के पैर और दूसरे के हाथ में चोट आई। तलाशी में वीनू शर्मा के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

आठ पहले हो चुके गिरफ्तार, दो अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इनमें विनीत उर्फ चूचू बड़गोत्या, भोला पाटीदार, योगेंद्रसिंह चौहान उर्फ गोलू बाबा, विकास टांक, अर्जुन सिसौदिया, आदित्य सोमानी, कन्हैयालाल सोलंकी, रवींद्र राजन, अजय चौहान उर्फ गट्टू, सिराज खान शामिल हैं। ये सभी वर्तमान में जेल में है। जबकि आरोपी वसीम उर्फ पांडू तथा अदनान मुकाती फरार हैं। वसीम बहुचर्चित तरुण सांकला हत्याकांड में भी शामिल था।

[also_read ids="5428,4327,5413,4827" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 11 Jul 2026 23:27:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
रिश्ते का खून ! हसरत ऐसी कि बेटी ने अपनी ही मां की करवा दी हत्या, सड़क हादसे में मौत दर्शाने के लिए दी 7 लाख की सुपारी https://acntimes.com/daughter-allegedly-got-mother-killed-for-job-and-property https://acntimes.com/daughter-allegedly-got-mother-killed-for-job-and-property पुलिस ने आरोपी बेटी सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार, ताऊ फरार

एसीएन टाइम्स @ जयपुर । किसी ने कहा है, "इंसान की हसरत की कोई इंतिहां नहीं होती।" राजस्थान की राजधानी जयपुर में यह पंक्ति उस समय भयावह सच्चाई बन गई, जब एक 24 वर्षीय बेटी ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली। आरोप है कि उसने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने के लिए सात लाख रुपए की सुपारी दी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। यह सब युवती ने सिर्फ सरकारी नौकरी और संपत्ति हासिल करने की चाह में किया। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला जयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है। 4 जुलाई को सड़क किनारे पैदल चल रही नीरज शर्मा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मां की मौत के बाद बेटी आयुषी ने अपने मामा राकेश शर्मा को फोन कर बताया कि सड़क दुर्घटना में मां की जान चली गई है। शुरुआती तौर पर यह मामला एक सामान्य सड़क हादसा ही माना गया, लेकिन जल्द ही घटनाक्रम ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया।

मामा को था शक, पुलिस को बताई पूरी बात

नीरज शर्मा के भाई राकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन प्रताप नगर में अपनी बेटी और एक स्पेशल चाइल्ड के साथ रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से आयुषी और उसका ताऊ लगातार नीरज को परेशान कर रहे थे। उन्हें धमकियां दी जाती थीं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

राकेश शर्मा ने पुलिस के सामने आशंका जताई कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि उनकी बहन की सुनियोजित हत्या हो सकती है। इसी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।

[also_read ids="5803" title="ये भी पढ़ें"]

CCTV फुटेज ने खोली साजिश की परतें

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि नीरज शर्मा सड़क किनारे चल रही थीं, इसके बावजूद स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में वाहन सीधे उनकी ओर मोड़कर टक्कर मारी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पुलिस को बताया कि चालक ने जानबूझकर तेज गति से वाहन चलाते हुए महिला को निशाना बनाया था। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। जब स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरी साजिश सामने आ गई।

7 लाख की सुपारी देकर कराई मां की हत्या

पुलिस के अनुसार, नीरज शर्मा की बेटी आयुषी ने अपनी मां की हत्या के लिए अरविंद शर्मा, रोहित जाटव और हेमंत शर्मा को सात लाख रुपए की सुपारी दी थी। जांच में सामने आया कि अरविंद ने इस साजिश में आकाश और मोहित को भी शामिल किया। मोहित लगातार नीरज शर्मा की रेकी करता रहा, ताकि उनके घर से बाहर निकलने का सही समय मिल सके।

घटना वाले दिन स्कॉर्पियो आकाश चला रहा था, जबकि अरविंद उसके साथ बैठा था। पुलिस के अनुसार, मोहन स्वरूप भी पूरे षड्यंत्र का हिस्सा था।

[also_read ids="5178" title="ये भी पढ़ें"]

बेटी सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, ताऊ फरार

डीसीपी रंजीता शर्मा ने मीडिया को बताया कि नीरज शर्मा की हत्या के मामले में बेटी आयुषी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आयुषी, मोहित शर्मा, आकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, हेमंत शर्मा, रोहित जाटव और मोहन स्वरूप शर्मा शामिल हैं। आयुषी का परिवार मूल रूप से भरतपुर का रहने वाला है और गिरफ्तार सभी आरोपी भी भरतपुर के निवासी हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या की साजिश में आयुषी का ताऊ बलराम उर्फ रवि भी शामिल था, लेकिन वह फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सरकारी नौकरी और संपत्ति बनी हत्या की वजह

एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल ने मीडिया को बताया कि- 24 वर्षीय आयुषी ने सरकारी नौकरी और परिवार की पूरी संपत्ति हासिल करने के उद्देश्य से यह साजिश रची। आयुषी के पिता विजय शंकर राजस्थान हाईकोर्ट में एलडीसी थे। कुछ वर्ष पहले उनके निधन के बाद नीरज शर्मा को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सरकारी नौकरी मिली थी।

आयुषी चाहती थी कि मां की मौत के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर सरकारी नौकरी मिल जाए। इसी लालच में उसने अपनी मां की हत्या की साजिश रची और उसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।

[also_read ids="5815" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 10 Jul 2026 16:37:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
विक्रम नगर नकबजनी केस में पुलिस को बड़ी सफलता, ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 1 पहले हो चुका है गिरफ्तार, 3 अब भी फरार https://acntimes.com/ratlam-station-road-police-arrested-reward-accused-in-vikram-nagar-burglary-case https://acntimes.com/ratlam-station-road-police-arrested-reward-accused-in-vikram-nagar-burglary-case अब तक दो आरोपी हो चुके गिरफ्तार, ₹5.40 लाख के सोने-चांदी के आभूषण भी हुए बरामद

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्टेशन रोड थाना पुलिस ने विक्रम नगर में हुई नकबजनी मामले में लंबे समय से फरार ₹5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर करीब ₹1.80 लाख के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। इसी मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है जिससे ₹3.60 लाख के आभूषण बरामद हुए थे। इस प्रकार अब तक गिरफ्तार हुए दो आरोपियों से कुल ₹5.40 लाख के आभूषण बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार 23 नवंबर 2025 की रात विक्रम नगर निवासी फरियादी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। अगले दिन सुबह करीब 5:30 बजे उनकी पत्नी उठीं तो घर के एक कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। मकान के पीछे लगी लोहे की जाली टूटी हुई थी। परिवार ने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे सोने का हार सेट, कान के आभूषण, अंगूठियां, कंगन, चेन, सोने का टुकड़ा, सोने का सिक्का, चांदी के सिक्के, बिछिया, पायल, चांदी की भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की मूर्तियां, हाथ घड़ियां तथा ₹5 हजार नकद गायब मिले।

[also_read ids="5809" title="ये भी पढ़ें"]

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बदमाशों ने मकान के नीचे स्थित जनसंपर्क कार्यालय तथा एक किरायेदार के मकान का ताला भी तोड़ा था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की गई।

9 फरवरी को गिरफ्तार हुआ था पहला आरोपी

टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा गया और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। पहली बड़ी सफलता 9 फरवरी 2026 को मिली थी। पुलिस ने राधे पिता सोहन पारदी, निवासी बजरंग नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर चुराए गए करीब ₹3.60 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे। इसके बाद से अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी।

[also_read ids="5803" title="ये भी पढ़ें"]

अब ₹5 हजार का इनामी आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में

लगातार तलाश के दौरान पुलिस ने 5 जुलाई 2026 को मामले में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी अविनाश पिता स्वर्गीय हिम्मत पारदी, निवासी बजरंग नगर, रतलाम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए करीब ₹1.80 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

तीन आरोपी अब भी फरार

पुलिस के अनुसार मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घटना में शामिल तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। इनमें देवा पिता सुरेश पारदी, सचिन पिता भल्ला पारदी तथा बाला उर्फ चंदन पिता बादाम पारदी शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी तथा चोरी गए शेष मशरूके की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन के अलावा उपनिरीक्षक विजय बामनिया, उपनिरीक्षक शिवेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, एलेक्जेंडर, विक्रम सिंह, विजय मीणा, आरक्षक लाखन सिंह, अनिल सोलंकी तथा प्रेमसिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

[also_read ids="5810" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 08 Jul 2026 21:13:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! कर्मचारी फरदीन ने WhatsApp पर 'OK' भेजकर अपने साथियों से करवाई 40 लाख की लूट, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया खुलासा https://acntimes.com/ratlam-40-lakh-loot-case-fardeen-arrested https://acntimes.com/ratlam-40-lakh-loot-case-fardeen-arrested कर्मचारी के साथियों ने ब्लिंकिट की वर्दी पहनकर दिया वारदात को अंजाम, पूरी राशि बरामद, मास्टर माइंड गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्टेशन रोड थाना पुलिस ने व्यवसायी के यहां 40 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में वारदात के मास्टरमाइंड फरदीन खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यवसायी का ही कर्मचारी है जिसने अपने दो साथियों को वाट्सएप पर ‘OK’ भेजा था जिसके बाद उन्होंने ब्लिंकिट की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम दिया था। लूटे गए रुपए बरामद हो चुके हैं जबकि दोनों आरोपी फरार हैं।

एसपी अमित कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकार वार्ता में लूट का खुलासा किया। उन्होंने बताया 30 जून 2026 को शहर सराय निवासी फरियादी मनीष पटवा ने थाना स्टेशन रोड में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उसके मित्र एवं शराब व्यवसायी गौरव शर्मा की विभिन्न शराब दुकानों से प्राप्त लगभग 40 लाख रुपए की नगदी सुरक्षित रखने के लिए उसके कार्यालय भेजी गई थी।

राशि लेकर आए कर्मचारी ने नगदी फरियादी के कर्मचारी फरदीन और उसके पिता फिरोज को सौंपी। दोनों ने रुपए गिनकर उन्हें काले रंग के बैग में रखे और घर की ऊपरी मंजिल पर ले जाने लगे। इसी दौरान ब्लिंकिट कंपनी की वर्दी पहने तथा चेहरे पर कपड़ा बांधे एक अज्ञात व्यक्ति ने फरदीन को जान से मारने की धमकी देकर उसके हाथ से 40 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया।

[also_read ids="5800" title="ये भी पढ़ें"]

सीसीटीवी फुटेज ने किया खुलासा

इस मामले में थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 615/2026 अंतर्गत धारा 309(4) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देशन में थाना स्टेशन रोड पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरियादी के कर्मचारी फरदीन पिता फिरोज खान (22), निवासी वेदव्यास कॉलोनी, रतलाम  की गतिविधियां संदिग्ध पाईं। पुलिस ने फरदीन को हिरासत में लेकर की गहन पूछताछ की तो उसने पूरी साजिश कबूल कर ली।

[also_read ids="5798" title="ये भी पढ़ें"]

WhatsApp पर 'OK' मैसेज बना लूट का संकेत

पूछताछ में सामने आया कि जैसे ही 40 लाख रुपए फरदीन के पास पहुंचे, उसने WhatsApp पर "OK" लिखकर अपने साथियों को पूर्व निर्धारित संकेत भेज दिया। इसके बाद उसका भाई फैज पिता फरोज खान और साथी असबाब पिता सलीम रंगरेज, निवासी हाट रोड, रतलाम ब्लिंकिट कंपनी की वर्दी पहनकर स्कूटी से मौके पर पहुंचे और पूर्व नियोजित योजना के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी असबाब पहले ब्लिंकिट कंपनी में कार्य कर चुका था। पुलिस की नजरों से बचने और वारदात को वास्तविक डिलीवरी एजेंट की तरह दिखाने के उद्देश्य से उसी कंपनी की वर्दी का इस्तेमाल किया।

पूरी 40 लाख रुपए की नगदी बरामद

पुलिस ने आरोपी फरदीन की निशानदेही पर उसके घर तथा आरोपी असबाब के घर के स्टोर रूम से घटना में लूटी गई पूरी 40 लाख रुपए की नगदी बरामद कर ली है। पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। साथ ही उनके अन्य जिलों में दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

[also_read ids="5792" title="ये भी पढ़ें"]

इनकी सराहनीय भूमिका रही

पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन (थाना प्रभारी स्टेशन रोड), उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह कनेश, मुकेश सस्तिया, विजय बामनिया, शिवेंद्र कुमार, उप निरीक्षक (रे.) नवलसिंह मिनावा, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, अभिषेक पाठक, नीलेश पाठक, शान्तिलाल डिण्डोर, आरक्षक लाखन सिंह, रीतेश यादव, निर्मल कटारा (सीएसपी कार्यालय), प्रधान आरक्षक हेमंत पंवार तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक विपुल भावसार, राहुल पाटीदार, तुषार सिसौदिया, पारस चावला एवं देवेन्द्र डोडिया की सराहनीय भूमिका रही।

]]>
Thu, 02 Jul 2026 19:30:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
होश उड़ाने वाली खबर ! ‘मैं कम से कम 15 हजार लोगों को मारना चाहता था...’; मुहर्रम के जुलूस में 'जहर' बांटने वाले फैयाज निसार हुसैन का सनसनीखेज कबूलनामा https://acntimes.com/mumbai-muharram-poison-capsule-case https://acntimes.com/mumbai-muharram-poison-capsule-case मुंबई पुलिस ने समय रहते बड़ी साजिश को किया नाकाम

एसीएन टाइम्स @ मुंबई । "मैं कम से कम 15,000 लोगों को मारना चाहता था।" मुंबई पुलिस पूछताछ में फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी नाम के एक व्यक्ति के इस कबूलनामे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पुलिस ने आरोपी को मुहर्रम के आशुरा जुलूस में हजारों लोगों के बीच जहर मिले कैप्सूल बांटकर सामूहिक हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में कैप्सूल में जिंक फॉस्फाइड जैसा अत्यंत घातक रासायनिक पदार्थ भरा गया है जो चूहे मारने की दवा में इस्तेमाल होता है।

पुलिस ने मुंबई के भायखला इलाके में आशुरा के जुलूस के दौरान रे रोड स्थित रहमतबाद कब्रिस्तान के पास फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी को हिरासत में लिया। आरोप है कि वह भीड़ में शामिल लोगों को कैप्सूल बांट रहा था। वह इन कैप्सूल को दर्द निवारक (पेनकिलर) और इम्युनिटी बूस्टर बताकर मुफ्त में दे रहा था। कुछ लोगों को उसने इन्हें "चॉकलेट" कहकर भी खाने के लिए प्रेरित किया। उसने कई कैप्सूल उसने भीड़ की ओर उछाल भी दिए।

पुलिस के अनुसार करीब 11 लोगों ने ये कैप्सूल खा भी लिए जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द, उल्टी और अन्य तकलीफें होने से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ितों में सलमान सैयद भी शामिल हैं, जिन्होंने कैप्सूल खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की थी। राहत की बात यह रही कि समय पर इलाज मिलने से सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

एक महिला की सतर्कता से खुली साजिश

पुलिस के अनुसार आरोपी ने आशुरा जुलूस में शामिल महिलाओं को भी निशाना बनाया। वह उन्हें मुफ्त कैप्सूल देकर खाने के लिए प्रेरित कर रहा था। एक महिला को मुफ्त में बांटे जा रहे कैप्सूल पर संदेह हुआ। उसने एक कैप्सूल खोलकर देखा तो उसके भीतर भरा पदार्थ संदिग्ध लगा। इसके बाद उसने तत्काल बायकुला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार रात अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश हुए।

ऑनलाइन मंगवाए 30 हजार खाली कैप्सूल, 50 किलो जिंक फॉस्फाइड

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 14,900 कैप्सूल बरामद किए हैं। उसके पास किसी भी प्रकार की दवा वितरित करने का वैध लाइसेंस भी नहीं मिला है। पूछताछ के दौरान फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी ने स्वीकार किया कि उसका मकसद कम से कम 15,000 लोगों की हत्या करना था। जांच में पता चला है कि आरोपी ने लगभग 30,000 खाली एंटीबायोटिक कैप्सूल और करीब 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड ऑनलाइन मंगवाया था।

[also_read ids="3359" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस का मानना है कि वह इन कैप्सूल में जहरीला पदार्थ भरकर बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रहा था। इसके चलते ही जांच एजेंसियों ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए कई पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस साजिश के पीछे कोई अन्य व्यक्ति, संगठन, आतंकी नेटवर्क या विदेशी कनेक्शन तो शामिल नहीं है।

इराक और ईरान में कर चुका काम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी पुणे का निवासी है और उसके पास बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री है। विदेश नौकरी पर जाने से पहले वह अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था। वह पहले इराक और ईरान में भी काम कर चुका है। उसका परिवार फिलहाल ईरान में रहता है। वह पत्नी से अलग रह रहा था। आरोपी घटना से लगभग 15 दिन पहले मुंबई पहुंचा था और डोंगरी के एक रिजॉर्ट में ठहरा हुआ था।

[also_read ids="3284" title="ये भी पढ़ें"]

क्या है जिंक फॉस्फाइड?

डॉक्टरों के अनुसार, जिंक फॉस्फाइड अत्यंत विषैला रासायनिक यौगिक है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से चूहे मारने की दवा में किया जाता है। इसे निगलने पर यह पेट के एसिड के संपर्क में आकर फॉस्फीन गैस बनाता है, जो हृदय, फेफड़ों, लिवर और मस्तिष्क जैसे महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि इस जहर का कोई विशिष्ट प्रतिरोधक (एंटीडॉट) उपलब्ध नहीं है और समय पर उपचार ही मरीज की जान बचाने का सबसे बड़ा उपाय होता है।
[also_read ids="5288" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 28 Jun 2026 18:47:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
दोस्ती पर कलंक ! 10वीं के छात्र को जान से मारने की धमकी देकर ऐंठे रुपए और सोने के गहने, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार https://acntimes.com/ratlam-sailana-student-threatened-gold-jewellery-extortion-accused-arrested https://acntimes.com/ratlam-sailana-student-threatened-gold-jewellery-extortion-accused-arrested दोस्ती के बाद शुरू हुई उगाही, धमकियों से डरे नाबालिग ने घर से सोने की 3 अंगूठियां और एक जोड़ी कान के आभूषण निकालकर आरोपियों को दिए

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के सैलाना थानान्तर्गत कक्षा 10वीं के एक छात्र को जान से मारने की धमकी देकर उससे रुपए एवं सोने के आभूषण हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग से दोस्ती कर उगाही करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को एक नाबालिग छात्र ने सैलाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान आदित्य सिसौदिया एवं अंकलेश मोगिया से हुई थी। दोनों ने पहले उससे दोस्ती की और बाद में समय-समय पर उससे ₹500, ₹1000 सहित नकदी की मांग करने लगे।

जब छात्र ने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे तथा उसके पिता को जान से मारने और रास्ते में गंभीर घटना करने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत होकर नाबालिग छात्र ने अपने घर से तीन सोने की अंगूठियां एवं एक जोड़ी सोने के कान के आभूषण निकालकर आरोपियों को दे दिए।

[also_read ids="5787" title="ये भी पढ़ें"]

परिजन की पूछताछ में सामने आई घटना

घर में आभूषण नहीं मिलने पर परिजन ने छात्र से पूछताछ की। तब उसने पूरी घटना बताई। नाबालिग की रिपोर्ट पर सैलाना थाने में अपराध क्रमांक 228/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(5), 351(3) एवं 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार के निर्देशन में सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी आदित्य सिसौदिया एवं अंकलेश मोगिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में तीसरे आरोपी का भी नाम आया

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी आदित्य एवं अंकलेश ने हर्ष उर्फ हर्षवर्धन गुर्जर, निवासी सकरावदा, के साथ मिलकर फरियादी को जान से मारने की धमकी देकर रुपए एवं सोने के आभूषण लेने की बात स्वीकार की।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्राप्त आभूषणों को आदित्य के खेत पर बने कमरे में छिपाकर रखा है। पुलिस द्वारा इनकी बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य तथ्यों एवं संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

गिरफ्तार आरोपी

  • आदित्य पिता राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, निवासी मोती बंगला, सैलाना।
  • अंकलेश पिता जुझारसिंह मोगिया, निवासी गीता भवन, सैलाना।

फरार आरोपी

  • हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता मांगलाल गुर्जर, निवासी सकरावदा, थाना सैलाना, जिला रतलाम।

[also_read ids="5783" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 28 Jun 2026 02:47:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
मोबाइल यूजर सावधान ! एक गलत क्लिक से खाली हो जाएगा बैंक खाता, इसलिए रतलाम पुलिस ने शुरू किया साइबर ठगों पर वार https://acntimes.com/ratlam-safe-click-abhiyan-cyber-awareness-campaign https://acntimes.com/ratlam-safe-click-abhiyan-cyber-awareness-campaign फर्जी लिंक, OTP और डिजिटल अरेस्ट के जाल से बचाने के लिए 8 जुलाई तक चलेगा सेफ क्लिक अभियान 2.0’

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आपके मोबाइल पर कोई संदिग्ध लिंक आए, कोई अनजान व्यक्ति OTP मांगे या खुद को अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी दे, तो सतर्क हो जाएं। एक गलत क्लिक या दी गई जानकारी आपका बैंक खाता खाली कर सकता है। ऐसे साइबर अपराधों से लोगों को बचाने के लिए रतलाम पुलिस ने जिले में सेफ क्लिक अभियान 2.0’ शुरू किया है। यह 8 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान हजारों साइबर योद्धा बनाए जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर रतलाम पुलिस द्वारा यह अभियान संचालित किया जा रहा है। एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान के संचालन में एएसपी (ग्रामीण) विवेक कुमार और एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में जिले के सभी एसडीओपी, सीएसपी और थाना प्रभारी शामिल रहेंगे। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी अमित कुमार और एडीएम विजेंद्र कुमार रावत ने इस ‘सायबर योद्धा’ अभियान का शुभारंभ किया।

शुभारंभ समारोह के दौरान साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में एएसपी विवेक कुमार, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मूथा, डीपीओ आशा शाक्यवार, एलडीएम मोहनलाल मीणा, डीएसपी आनंद सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

[also_read ids="5675" title="ये भी पढ़ें"]

ये आयोजन होंगे अभियान के दौरान

अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों, बैंक शाखाओं, ग्राम पंचायतों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों, शासकीय कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इसमें कार्यशालाएं, साइबर चौपाल, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, रैलियां, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और सोशल मीडिया जागरूकता शामिल रहेंगे। साइबर हेल्पलाइन 1930, एनसीआरपी पोर्टल और अन्य डिजिटल सुरक्षा प्लेटफॉर्म की जानकारी भी दी जाएगी।

रतलाम पुलिस तैयार करेगी ‘सायबर योद्धा’

अभियान की विशेष पहल के तहत रतलाम पुलिस जिलेभर में सायबर योद्धा’ तैयार करेगी। ये स्वयंसेवी जागरूकता दूत के रूप में अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देंगे। इसके लिए एक डिजिटल पोर्टल के माध्यम से पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक नागरिक QR कोड स्कैन कर अपना पंजीयन करा सकेंगे। इसी प्रक्रिया के तहत नार्को योद्धा और ट्रैफिक मित्र बनने का अवसर भी उपलब्ध रहेगा।

[also_read ids="5659" title="ये भी पढ़ें"]

स्कूल, कॉलेज, बैंक और पंचायतें भी बनेंगी भागीदार

अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक, बैंक अधिकारी, नगर निगम और पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जाएगा।

उद्देश्य यह है कि साइबर सुरक्षा का संदेश जिले के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और नागरिक ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकें।

[also_read ids="5624" title="ये भी पढ़ें"]

किसी को भी OTP या बैंक जानकारी न दें- SP अमित कुमार

एसपी अमित कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल, डिजिटल अरेस्ट की धमकी, OTP मांगने वाले व्यक्तियों या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी मांगने वालों से सतर्क रहें।

उन्होंने कहा कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930, सायबर हेल्प डेस्क नंबर 7049127420 या निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें।

एसपी ने नागरिकों से ‘सायबर योद्धा’ बनकर स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के इस जनअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

[also_read ids="4988,2309,848,5033" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 24 Jun 2026 20:53:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
अकेली देख महिला को करता था गंदे इशारे, संबंध बनाने का दबाव भी दिया, विरोध किया तो पति और बच्चों को दी जान से मारने की धमकी https://acntimes.com/woman-harassment-threat-case-bilpank-ratlam https://acntimes.com/woman-harassment-threat-case-bilpank-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी किसान पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे खेत पर अकेला पाकर छेड़छाड़ करता है। वह गंदे इशारे कर संबंध बनाने का दबाव भी बनाता है। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू दिखाकर महिला, उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार ग्राम अम्बोदिया निवासी पीड़िता और उसके पति ने 18 जून 2026 को बिलपांक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके खेत के समीप स्थित डेम पर पानी की मोटर चालू-बंद करने के लिए पड़ोसी किसान ईश्वरलाल पाटीदार दिन में कई बार आता था। इसी दौरान वह महिला को अकेला देखकर अश्लील इशारे करता था और अनुचित व्यवहार करता था।

आरोपी ने उसके मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक संदेश भेजे और बार-बार संपर्क करने की भी कोशिश की। परेशान होकर पीड़िता ने अपना मोबाइल फोन ही बंद कर दिया। इसके बाद भी आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं।

[also_read ids="5781" title="ये भी पढ़ें"]

संबंध बनाने का दबाव, चाकू दिखाकर दी धमकी

महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी खेत पर पहुंचकर महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाता था। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर उसने कई बार चाकू दिखाकर डराया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो वह उसे, उसके पति और बच्चों को जान से मार देगा। जानकारी मिलने पर महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी ने बिलपांक पहुंचकर पीड़िता की आपबीती सुनी।

गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार दहशत में

पीड़िता का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता और उसका परिवार स्कूल खुलने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। महिला का आरोप है कि पुलिस अधिकारी उसे स्पष्ट और संतोषजनक जवाब भी नहीं दे रहे। पीड़ित परिवार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

[also_read ids="5775" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 23 Jun 2026 23:09:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी पूर्व भाजपा नेता शाहिद कुरैशी गिरफ्तार, लेनदेन के मामलों में है आरोपी https://acntimes.com/ratlam-BJP-Minority-Morcha-former-district-secretary-Shahid-Qureshi-arrest https://acntimes.com/ratlam-BJP-Minority-Morcha-former-district-secretary-Shahid-Qureshi-arrest एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लेनदेन के पुराने मामलों में फरार स्थायी वारंटी व पूर्व भाजपा नेता शाहिद कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैलाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कुरैशी को रतलाम से गिरफ्तार कर अपने साथ सैलाना ले गई।

जानकारी के अनुसार शाहिद कुरैशी पर सितंबर 2022 में पैसों लेनदेन में गड़बड़ी, विवाद और मारपीट जैसे आरोप लगे थे। तीन लाख रुपए के चेक बाउंस मामलों में न्यायालय में पेश नहीं होने और लंबे समय से फरार रहने के कारण शाहिद कुरैशी के खिलाफ कोर्ट से स्थायी वारंट जारी हुआ था। इसके चलते सैलाना पुलिस को काफी समय से कुरैशी की तलाश थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी शाहिद को मंगलवार को रतलाम से धरदबोचा।

[also_read ids="5775" title="ये भी पढ़ें"]

खराब हो रही थी पार्टी की छवि 

जिस समय आरोप लगे थे उस समय आरोपी शाहिद कुरैशी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर पदस्थ था। पुलिस में प्रकरण दर्ज होने और विवाद के आरोप होने से पार्टी और संगठन की छव दूमिल हो रही थी। इसके चलते मोर्चा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार ने तत्कालीन भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। जमादार ने लुनेरा के निर्देश पर आरोपी शाहिद कुरैशी को पद से हटा दिया था। जिला मंत्री पद से हटा दिया था।

[also_read ids="5780" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 23 Jun 2026 22:33:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
अंधे कत्ल का खुलासा ! खेत की मेड़ के विवाद में किसान को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने 24 घंटे में महिला सहित 4 आरोपियों को दबोचा https://acntimes.com/kotdi-murder-case-solved-tal-police-ratlam-5775 https://acntimes.com/kotdi-murder-case-solved-tal-police-ratlam-5775 ग्राम कोटड़ी में हुई हत्या का खुलासा, महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार; सामाजिक रंजिश और जमीन विवाद बना हत्या की वजह

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ी में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। खेत की मेड़ को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और सामाजिक रंजिश के चलते रची गई इस हत्या की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 को फरियादी मनोहरसिंह डांगी, निवासी ग्राम कोटड़ी मंडावल ने थाना ताल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसके बड़े भाई राजेन्द्रसिंह डांगी 19 जून को ट्रैक्टर लेकर खेत पर हंकाई कार्य के लिए गए थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। अगली सुबह खेत पर उनका शव मिला। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर वार के निशान पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ताल में अपराध क्रमांक 312/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में एएसपी विवेक कुमार लाल एवं आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच में साइबर सेल, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

[also_read ids="5768" title="ये भी पढ़ें"]

अकेले मिला तो कर दी हत्या

पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने स्वीकार किया कि खेत की मेड़ (सीमा) को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। साथ ही परिवार को समाज से बाहर किए जाने की रंजिश भी थी। इसी कारण उन्होंने 19 जून की शाम खेत पर अकेले मौजूद राजेन्द्रसिंह डांगी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगे की पूछताछ और विवेचना जारी है।

ये चार आरोपी गिरफ्तार

  • उमरावसिंह डांगी पिता नाथुजी डांगी (46 वर्ष), निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल।
  • जितेन्द्र डांगी पिता उमरावसिंह डांगी (22 वर्ष), निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल।
  • जगदीश डांगी पिता नाथुजी डांगी (42 वर्ष), निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल।
  • भूलीबाई डांगी पति उमरावसिंह डांगी (42 वर्ष), निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल।

[also_read ids="5767" title="ये भी पढ़ें"]

खुलासा करने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

प्रकरण के त्वरित खुलासे में थाना ताल के थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी एवं उनकी टीम, थाना आलोट के निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम एवं टीम, थाना बरखेड़ाकला के निरीक्षक पतिराम डावरे एवं टीम तथा सायबर सेल रतलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[also_read ids="5766" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 22 Jun 2026 22:14:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
त्वरित खुलासा ! सुपारी देकर करवाई थी सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग, 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी https://acntimes.com/saifi-nagar-firing-case-ratlam-accused-arrested https://acntimes.com/saifi-nagar-firing-case-ratlam-accused-arrested शेयर मार्केट और पैसों के लेनदेन के विवाद का मामला, तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में कि शेयर मार्केट और पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर दबाव बनाने के उद्देश्य से सुपारी देकर फायरिंग करवाने की बात सामने आई है।

गोलीकांड का खुलासा एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) ने शनिवार देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम में मीडिया के समक्ष किया। एसपी ने बताया 19 जून 2026 को दोपहर लगभग 3:16 बजे दीनदयाल नगर थानांतर्गत सैफी नगर स्थित मकान नंबर 80 पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी। घटना के समय चांदनी चौक स्थित श्री गणेश ज्वेलर्स के संचालक कमल सोनी स्थित हैं, पुत्र के साथ जावरा गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी मनीषा सोनी, पुत्र अमित सोनी, दिव्यांश सोनी एवं पुत्रवधू मौजूद थे।

इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश चार आरोपी घर के बाहर पहुंचे। मनीषा सोनी खिड़की के पास खड़ी थीं, तभी एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि मनीषा सोनी ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल नीचे झुककर खुद को बचा लिया। गोली उन्हें लगने के बजाय खिड़की के कांच में जाकर लगी, जिससे कांच टूट गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

[also_read ids="5765" title="ये भी पढ़ें"]

विशेष टीम गठित कर शुरू की गई जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो एवं एएसपी (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में दीनदयाल नगर, साइबर सेल और सीसीटीवी शाखा की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया तथा विभिन्न संभावित पहलुओं पर जांच आगे बढ़ाई गई। गहन पड़ताल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही और फायरिंग में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासा हुआ। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने विनोद उर्फ वीनू शर्मा के कहने पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। विनोद बजरंग दल का पूर्व विभाग संयोजक है। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फरियादी के पुत्र दिव्यांश सोनी का सरवन निवासी आदित्य के साथ शेयर मार्केट एवं एमसीएक्स से जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में पूर्व में शिकायत भी की जा चुकी थी।

[also_read ids="5258" title="ये भी पढ़ें"]

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कथित रूप से आदित्य द्वारा पैसों की वसूली अथवा दबाव बनाने के उद्देश्य से विनोद उर्फ वीनू शर्मा को सुपारी दी गई थी। इसके बाद विनोद उर्फ वीनू शर्मा ने अपने साथियों के माध्यम से सैफी नगर में फायरिंग की घटना को अंजाम दिलवाया।

गिरफ्तार आरोपी

1. भोला पिता रामेश्वर पाटीदार (29), निवासी – पैलेस रोड, रतलाम

2. विनीत उर्फ चुचू पिता महेंद्र सिंह बड़गोतिया (25), निवासी – रिटायर्ड कॉलोनी, लक्ष्मणपुरा, रतलाम

3. अजय उर्फ गट्टू पिता हरिराम चौहान (24), निवासी – आनंद कॉलोनी, रतलाम

4. रविन्द्र पिता मिथलेश राजन (32), निवासी – रेल नगर, रतलाम

5. कन्हैया नायक पिता हीरालाल (43)

फरार आरोपी

विनोद उर्फ वीनू पिता प्यारेलाल शर्मा एवं अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

हथियार और षड्यंत्र की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों, घटना में प्रयुक्त हथियारों तथा पूरे षड्यंत्र में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच जारी है। रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

मामले के खुलासे में उप निरीक्षक अनुराग यादव, उप निरीक्षक जीवन बारिया, उप निरीक्षक राजा तिवारी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसौदिया, अभिषेक पाठक, हर्षल शर्मा, संदीप कुमावत, दीपकसिंह, शान्तीलाल डिण्डोर एवं रवि चंदेल की सराहनीय भूमिका रही।

[also_read ids="5767" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 20 Jun 2026 21:32:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम तिहरा हत्याकांड ! तीन हत्यारों को तिहरा आजीवन कारावास, मुख्य आरोपी की ऐनकाउंटर में हुई थी मौत, 2020 की छोटी दीपावली पर हुई थी परिवार की हत्या https://acntimes.com/ratlam-rajiv-nagar-triple-murder-case-life-imprisonment https://acntimes.com/ratlam-rajiv-nagar-triple-murder-case-life-imprisonment न्यायालय ने डीएनए, बैलेस्टिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सुनाई सजा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्ष 2020 की छोटी दीपावली की रात शहर के राजीव नगर क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के मामले में न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने मामले में दोषी पाए गए तीन आरोपियों को तिहरे आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है। मुख्य आरोपी की मौत पुलिस एनकाउंटर में पहले हो गई थी।

प्रकरण में पैरवीकर्ता अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि 25 नवंबर 2020 (छोटी दीपावली) की रात थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में सैलून संचालक गोविंद सोलंकी (50), उनकी पत्नी शारदा सोलंकी (45) एवं पुत्री दिव्या सोलंकी (21) की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा अगले दिन सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब मकान में नीचे किराए से रहने वाली नर्स ज्वेलिका को अपनी एक्टिवा स्कूटी घर के बाहर दिखाई नहीं दी थी। स्कूटी के संबंध में पूछताछ करने वह मकान मालिक के कमरे तक पहुंची, जहां का दृश्य देखकर वह घबरा गई थी। उसने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची थी। कमरे के भीतर गोविंद सोलंकी, शारदा सोलंकी और दिव्या सोलंकी मृत अवस्था में पड़े मिले थे। तीनों के सिर में गोली लगी हुई थी और खून फैला हुआ था। फरियादी ज्वेलिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 सहित आयुध अधिनियम की धारा 25/27 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

[also_read ids="5688" title="ये भी पढ़ें"]

सीसीटीवी फुटेज से खुली गुत्थी

मामले की जांच तत्कालीन थाना प्रभारी रेवलसिंह बर्डे के नेतृत्व में गठित टीम ने की। जांच के दौरान घटनास्थल तक आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में घटना के बाद आरोपी फरियादी ज्वेलिका की सफेद स्कूटी लेकर भागते हुए दिखाई दिए।

जांच में यह भी सामने आया कि वारदात से पहले आरोपी गुंजन प्रजापति के इंद्रानगर स्थित नूरी गेस्ट हाउस जाते हुए सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिए थे। गेस्ट हाउस संचालक गुंजन प्रजापति ने उनकी पहचान दिलीप देवल तथा अनुराग उर्फ बॉबी के रूप में की।

पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों दिलीप देवल, लाला भाबोर और गोलू उर्फ गौरव बिलवाल के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद गोलू और लाला भाबोर को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन, कपड़े, जेवरात और अन्य सामग्री जब्त की गई।

[also_read ids="5714" title="ये भी पढ़ें"]

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, दिलीप देवल की हुई मौत

मुख्य आरोपी दिलीप देवल ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस दल पर देशी पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में दिलीप देवल की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने मिडटाउन क्षेत्र स्थित उसके किराए के मकान की तलाशी ली, जहां से एक देशी पिस्टल, जिंदा राउंड, जेवरात तथा अन्य सामग्री जब्त की गई। अपराध में लूटे गए गहनों की पहचान मृतक की पुत्री मोना ने की। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया।

वैज्ञानिक साक्ष्य बने सजा का आधार

शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार के अनुसार पुलिस ने इस मामले को अपने समय के सबसे जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों में शामिल करते हुए विशेष श्रेणी में चिह्नित किया था। न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि के लिए परिस्थितिजन्य साक्ष्य, डीएनए रिपोर्ट, बैलेस्टिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज तथा आरोपियों की निशानदेही पर बरामद सामग्री को महत्वपूर्ण आधार माना गया।

साक्ष्य जो बने सजा का आधार

1. डीएनए जांच रिपोर्ट : आरोपियों से जब्त लोवर, पैंट, चप्पल और रुमाल पर मृतक गोविंद, शारदा एवं दिव्या का डीएनए पाया गया।

2. स्कूटी पर डीएनए साक्ष्य : फरियादी ज्वेलिका की स्कूटी, जिसका उपयोग घटना में किया गया था, उसके हैंडल पर आरोपी लाला भाबोर का डीएनए मिला।

3. बैलेस्टिक जांच रिपोर्ट : दिलीप देवल के घर से बरामद देशी पिस्टल से ही घटनास्थल पर मिले तीन खाली कारतूस और मृतकों के शरीर से निकली गोलियां चलाई गई थीं।

[also_read ids="5583" title="ये भी पढ़ें"]

33 गवाह, 210 दस्तावेज और 111 भौतिक वस्तुएं की प्रस्तुत

अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के समक्ष 111 भौतिक वस्तुएं, 210 दस्तावेज तथा 33 गवाहों के बयान प्रस्तुत किए। वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की सुदृढ़ श्रृंखला के आधार पर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तिहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले के तीनों दोषसिद्ध आरोपी 2 दिसंबर 2020 से जेल में बंद हैं।

पूछताछ में सामने आया एक और हत्याकांड

जांच के दौरान आरोपी अनुराग ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि दिलीप देवल ने हिम्मतसिंह देवल और सुमितसिंह चौहान के साथ मिलकर इस घटना से पूर्व 18 मई 2020 को कस्तूरबा नगर रतलाम में प्रेमकुंवर सिसौदिया की हत्या भी लूट के उद्देश्य से की थी।

जांच में यह भी सामने आया कि दिलीप देवल दाहोद में हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। जमानत पर छूटने के बाद वह रतलाम में फरारी काट रहा था और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहा था। पुलिस जांच के अनुसार वह रुपए और सोने-चांदी के जेवरात लूटने के लिए हत्याएं करता था।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि छोटी दीपावली के दौरान पटाखों की आवाज के कारण गोलियों की आवाज सुनाई नहीं देगी, इसलिए दिलीप देवल ने वारदात के लिए उसी दिन का चयन किया था।

[also_read ids="5278" title="ये भी पढ़ें"]

दोषसिद्ध आरोपी

1. अनुराग उर्फ बॉबी पिता प्रवीण सिंह परमार, (33), निवासी – सेक्टर-बी, विनोबा नगर, रतलाम।

2. गोलू उर्फ गौरव पिता राजेश बिलवाल (29), निवासी – रेलवे कॉलोनी, रतलाम।

3. लाला पिता मनु उर्फ भरत उर्फ भारता भाबोर (27), निवासी – अभलोड, लिम्बू फलिया, थाना जेसावाड़ा, जिला दाहोद (गुजरात)।

4. दिलीप पिता भावसिंह देवल पटेलिया (35), निवासी – डूंगरी फलिया, ग्राम खरेड़ी, थाना दाहोद ग्रामीण, जिला दाहोद (गुजरात)।

साइको किलर था दिलीप, वीडियो देख कर सीखता था क्राइम

बता दें कि, दिलीप साइको किलर था। लूट और हत्या से जुड़े वीडियो देखकर वारदात का तरीका सीखता था। वह अपनी गैंग के साथ लूटपाट करता था और लूट के शिकार लोग उसकी पहचान उजागर न कर दें इसलिए उनकी हत्या कर देता था। इसके निशाने पर ऐसी अकेली महिलाएं या छोटा परिवार होता था जहां कोई संघर्ष न करना पड़े और कोई गवाह भी नहीं बचे। दिलीप पर हत्या के 6 मामले दर्ज थे और उसकी गैंग के सभी सदस्य नशे के आदी थे।

मुख्यमंत्री ने भी की थी टिप्पणी

दिलीप देवल के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि ऐसे नरपिशाच को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

]]>
Sat, 20 Jun 2026 19:24:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में सराफा व्यवसायी के घर दागी गोलियां, रात में पिस्टल छोड़कर दे चुके थे संदेश, शेयर ट्रेडिंग विवाद की शिकायत से जुड़ा मामला, देखें वीडियो... https://acntimes.com/atlam-share-market-vivad-firing-saifi-nagar https://acntimes.com/atlam-share-market-vivad-firing-saifi-nagar 35 लाख रुपए के कथित निवेश विवाद में शिकायतकर्ता पर बढ़ा दबाव? पुलिस आवेदन के बाद दो चरणों में हुई वारदातों ने खड़े किए कई सवाल

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर हुए लाखों रुपए के कथित लेन-देन विवाद ने अब कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला रूप ले लिया है। पहले धमकियां, फिर आधी रात को घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर पिस्टल छोड़ना और कुछ घंटों बाद दिनदहाड़े घर पर फायरिंग करने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग निवेश को लेकर उपजे विवाद के चलते की गई।

जानकारी के अनुसार शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में सराफा व्यापारी कमल सोनी के घर पर शुक्रवार को दिनदहाड़े फायरिंग होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे दो बाइक सवार युवक दिव्यांश के घर पहुंचे। उन्होंने बाहर खड़ी कार के कांच फोड़ दिए और वाहन की सीट पर एक पिस्टल छोड़कर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया था।

इसके कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार दोपहर करीब 3.00 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश बदमाश फिर से व्यवसायी के यहां पहुंचे और उनके घर को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली खिड़की के शीशे से टकराई जिससे वह बिखर गया। गनीमत रही कि मौके पर  कोई व्यक्ति गोली की चपेट में नहीं आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणकचौक टीआई अनुराग यादव और हाट की चौकी प्रभारी पंकज राजपूत मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी है।

[also_read ids="5759" title="ये भी पढ़ें"]

यह बताई जा रही वजह

जानकारी के अनुसार सैफी नगर निवासी दिव्यांश उर्फ छोटू सोनी ने हाल ही में सरवन थाने में एक लिखित शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि आदित्य सोमानी निवासी सरवन ने उसे शेयर मार्केट का प्रशिक्षण देने और बेहतर रिटर्न का भरोसा दिलाकर मेटा ट्रेडर-5 और ग्लोबल ट्रेड एप डाउनलोड करवाए थे।

दिव्यांश का आरोप है कि इस प्रक्रिया में उससे करीब 35 लाख रुपए लिए गए। बाद में उसे बताया गया कि पूरी राशि बाजार में डूब गई है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि अब उससे 1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है।

आवेदन के बाद मिली धमकी

फरियादी के अनुसार पुलिस में शिकायत देने के बाद सौरभ सोमानी ने उसे धमकी दी कि यदि मामला आगे बढ़ाया गया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसे जान से मारने तक की चेतावनी भी दी गई थी।

पहले पिस्टल छोड़ी, फिर फायरिंग की

घटनाक्रम का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि हमलावरों ने सीधे गोली चलाने से पहले भी अपनी मौजूदगी का संकेत दिया था।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाना शुरू कर दिया है। हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

[also_read ids="5757" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 19 Jun 2026 22:41:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम सर्राफा बाजार में डकैती की साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार https://acntimes.com/ratlam-sarafa-market-dacoity-plan-failed-interstate-gang-arrested https://acntimes.com/ratlam-sarafa-market-dacoity-plan-failed-interstate-gang-arrested स्टेशन रोड थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चांदनी चौक सर्राफा क्षेत्र में वारदात की तैयारी कर रहे थे आरोपी, एक फरार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सर्राफा बाजार में बड़ी डकैती की साजिश को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने समय रहते ही विफल कर दिया। पुलिस ने पंचपीर दरगाह एवं नई ईदगाह के पास उंकाला रोड क्षेत्र में दबिश देकर एक अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को घातक हथियारों और चोरी-नकबजनी में उपयोग होने वाले औजारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरोह चांदनी चौक सर्राफा क्षेत्र की किसी बड़ी ज्वलर्स शॉप में डकैती डालने की साजिश रच रहा था। एक आरोपी फरार है।

मामले का खुलासा एएसपी विवेक लाल ने रविवार को कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया एसपी अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को रात्रिकालीन गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचपीर दरगाह, नई ईदगाह के पास उंकाला रोड पर 6-7 संदिग्ध व्यक्ति धारदार हथियारों के साथ बैठे हैं और रतलाम के चांदनी चौक सर्राफा क्षेत्र में किसी बड़ी ज्वेलर्स दुकान में डकैती की योजना बना रहे हैं।

इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन ने स्वयं एक टीम का नेतृत्व करते हुए दबिश दी और घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घातक हथियार और चोरी-डकैती में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना स्टेशन रोड रतलाम में अपराध क्रमांक 458/2026 दर्ज कर धारा 310(4), 310(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

आईसीजेएस जांच में सामने आया आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों का आईसीजेएस (ICJS) के माध्यम से आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर कई गंभीर अपराध दर्ज होना सामने आया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रभात उर्फ चेतन बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में हुई एक बड़ी डकैती के मामले में फरार इनामी आरोपी है। इसके अलावा गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और स्थाई वारंट भी लंबित पाए गए हैं।

हथियार जब्त, एक आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से लोहे की एक धारदार तलवार, लोहे का एक धारदार फालिया, लोहे की रॉडनुमा एक गुप्ती, लोहे की एक टामी, एक काला बैग, गुलेल, हाइड्रोलिक कटर, पाना, पेचकस, लकड़ी का एक डंडा जब्त हुआ है। रतलाम सर्राफा बाजार की रेकी करने वाला आरोपी दिनेश हांडा निवासी बजरंग नगर, रतलाम अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

[also_read ids="5755" title="ये भी पढ़ें"]

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  1. कैलाश पिता सुखदेव मोंगिया (56), निवासी ग्राम मुंडरा, थाना पिपराई, जिला अशोकनगर।
  2. मेहरसिंह उर्फ नेहरसिंह उर्फ नेहरिया पिता गुलाबसिंह मोंगिया (60), निवासी ग्राम गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन।
  3. नामेश उर्फ सोल्जर पिता मेहरसिंह मोगिया (20), निवासी गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन।
  4. प्रभात उर्फ चेतन पिता मेहरसिंह मोंगिया (27), निवासी गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन।
  5. निखिल पिता सुजीत मोंगिया (19), निवासी बिरलाग्राम बागरी टापरी, थाना नागदा, जिला उज्जैन, मूल निवासी जिला गुना।
  6. वजूद उर्फ अंगद पिता संटिया मोंगिया (29), निवासी रतवास चक, थाना पिपरई, जिला अशोकनगर।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

गैंग को पकड़ने में निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन (थाना प्रभारी स्टेशन रोड, रतलाम), उप निरीक्षक जितेन्द्रसिंह कनेश, उप निरीक्षक विजयसिंह बामनियाँ, प्रधान आरक्षक हेमन्त परमार, मुकेशसिंह चौहान, विजय मीणा, आरक्षक दीपक मकवाना, ललित वर्मा, गोपाल आंजना, हरिकिशन पंवार, लखनसिंह, विरेन्द्र सोनी, लोमेश शर्मा (सीसीटीएनएस) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

]]>
Sun, 14 Jun 2026 15:18:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
दिनदहाड़े नथ लूटने वाले 2 बदमाश 10 घंटे में दबोचे, दो जिलों में महिलाओं को बना रहे थे निशाना https://acntimes.com/ratlam-police-arrested-two-nose-ring-snatchers-within-10-hours https://acntimes.com/ratlam-police-arrested-two-nose-ring-snatchers-within-10-hours माणकचौक पुलिस और साइबर सेल की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो वारदातों का खुलासा; सोने की नथ, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महिलाओं को निशाना बनाकर दिनदहाड़े सोने की नथ लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को रतलाम पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। माणकचौक पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों से दो लूट की वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य की सोने की नथ, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है।

एसपी अमित कुमार ने वारदात का खुलासा पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि 1 जून 2026 को फरियादी जगदीश मईड़ा ने माणकचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि दोपहर करीब 12:30 बजे बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी को डराकर नाक में पहनी सोने की नथ छीन ली और फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर माणकचौक थाने में अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में प्रकरण दर्ज किया गया।

एसपी के निर्देशन में एएसपी विवेक कुमार एवं सीएसपी अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में महिला से नथ लूटने की वारदात कबूल कर ली।

[also_read ids="5728" title="ये भी पढ़ें"]

रावटी क्षेत्र की वारदात भी कबूली

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 30 मई 2026 को थाना रावटी क्षेत्र में भी एक महिला की नाक से सोने की नथ छीनने की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया। इस मामले में थाना रावटी में अपराध क्रमांक 357/2026 दर्ज है। आरोपियों ने रावटी से लूटी गई नथ को 30 हजार रुपए में गिरवी रखने की जानकारी दी, जिसे पुलिस ने उनके मेमोरेण्डम के आधार पर बरामद कर लिया।

ये हुए गिरफ्तार

  • विष्णु पिता बागजी मईड़ा (19) निवासी नरसिंग नाका, थाना रावटी, जिला रतलाम।
  • मोहन पिता शैतान भाभर (19) निवासी मलवासी नाका, थाना रावटी, जिला रतलाम।

बरामद हुआ सामान

  • सोने की एक नथ (लगभग 5 ग्राम) - कीमत लगभग 80 हजार रुपए।
  • एक सोने की नथ (लगभग 9 ग्राम) - कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपए।
  • मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 ZN 7458 - कीमत लगभग 90 हजार रुपए।
  • नकद 26,150 रुपए।
  • दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन

[also_read ids="5727" title="ये भी पढ़ें"]

इनकी रही अहम् भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान (थाना प्रभारी माणकचौक), निरीक्षक सुरेन्द्र गाडरिया (थाना प्रभारी रावटी), सहायक उप निरीक्षक आशीष मांगरिया, प्रधान आरक्षक राजेश मईड़ा, दीपक बौरासी, राजसिंह, आरक्षक हेमन्त यादव, महेश मईड़ा, जीवन विश्वकर्मा, प्रवीणा, सीसीआर आरक्षक देवेन्द्रसिंह डोडिया, मानसिंह मकवाना, चंदर मार्को, अशरफ, वीरेंद्र तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसौदिया, बहादुर सिंह और प्रेमप्रकाश की विशेष भूमिका रही।

[also_read ids="5722" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 02 Jun 2026 18:54:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
दैनिक भास्कर के MD सुधीर अग्रवाल सहित दो के विरुद्ध FIR दर्ज, 5 वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न से जुड़ा है मामला https://acntimes.com/pocso-act-case-against-dainik-bhaskar-md-sudhir-agrawal https://acntimes.com/pocso-act-case-against-dainik-bhaskar-md-sudhir-agrawal पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में पॉक्सो व जेजे एक्ट और बीएनएस के तहत दर्ज हुआ केस

एसीएन टाइम्स @ भोपाल / जयपुर । देश के प्रमुख मीडिया समूहों में शामिल दैनिक भास्कर के प्रबंध निदेशक (MD) सुधीर अग्रवाल और भोपाल संस्करण के एक क्राइम रिपोर्टर के खिलाफ बाल संरक्षण कानूनों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि 5 वर्षीय यौन उत्पीड़न पीड़िता से संबंधित समाचार प्रकाशित करते समय ऐसी जानकारियां सार्वजनिक की गईं, जिनसे बच्ची की पहचान उजागर होने की संभावना बन गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 को दैनिक भास्कर के भोपाल संस्करण में एक समाचार प्रकाशित हुआ था। इसमें पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना का उल्लेख किया गया था। शिकायत में कहा गया है कि खबर में ऐसी सूचनाएं शामिल थीं, जिनके आधार पर किसी की भी पीड़िता और उसके परिवार की पहचान तक पहुंच संभव हो गई थी। बाल यौन अपराधों से जुड़े मामलों में भारतीय कानून में पीड़ित की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखने का स्पष्ट निर्देश है। जयपुर की अधिवक्ता रितिका पारीक ने जयपुर में दैनिक भास्कर के एमडी सहित अन्य के विरुद्ध शिकायत की थी।

[also_read ids="2390,3824" title="ये भी पढ़ें"]

अखबार प्रबंधन पर ये हैं आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रकाशित समाचार में बच्ची के निवास क्षेत्र का उल्लेख किया गया था। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले एक वकील का नाम भी प्रकाशित कर दिया गया। खबर में पीड़िता के पिता के कार्यस्थल की जानकारी भी दी गई। इतना ही नहीं यह भी बताया गया कि बच्ची किस स्कूल में पढ़ती है। अधिवक्ता पारीक का आरोप है कि समाचार अखबार के साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी प्रकाशित किया गया। इन सभी सूचनाओं को एक साथ देखने पर पीड़िता की पहचान तक पहुंचना आसान था। पारीक के अनुसार यह सामान्य पत्रकारिता की त्रुटि नहीं, गंभीर लापरवाही है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

लंबे इंतजार के बाद हुई कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एडवोकेट रितिका पारीक ने जयपुर के बजाज नगर थाने में आवेदन दिया था, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों (डीसीपी, पुलिस कमिश्नर और डीजीपी आदि) तक शिकायत पहुंचाई। इसके पश्चात जीरो में एफआईआर दर्ज की गई। समाचार और घटना का संबंध भोपाल से होने से जयपुर पुलिस ने प्रकरण मध्यप्रदेश पुलिस को भेजा।  

मामला भोपाल के एमपी नगर थाने पहुंचा। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 72(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 23(2) और जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट की धारा 74 में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि समाचार के प्रकाशन में किन-किन व्यक्तियों की भूमिका रही और क्या वास्तव में कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है।

[also_read ids="3825,3916" title="ये भी पढ़ें"]

एक्ट और लगाई गई धाराओं में सजा के प्रावधान

POCSO (Protection of Children from Sexual Offences Act), 2012 : बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया विशेष कानून है। यह 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों पर लागू होता है। इस कानून की प्रमुख विशेषताओं में यह शामिल है कि यह लड़कों और लड़कियों दोनों पर समान रूप से लागू होता है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे की सहमति को कानूनी मान्यता नहीं दी जाती। साथ ही पीड़ित की पहचान सार्वजनिक करना अपराध माना जाता है। इसमें सख्त सजा का प्रावधान है।

प्रबंधन के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धारा 23 (2) लगाई गई है। यह धारा मीडिया संस्थानों और प्रकाशनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय करती है कि किसी बाल यौन अपराध पीड़ित की पहचान से जुड़ी कोई भी जानकारी प्रकाशित नहीं की जा सकती।

जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट यानी Juvenile Justice (Care and Protection of Children) Act, 2015 : बच्चों की देखरेख, संरक्षण, पुनर्वास और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए बनाया गया कानून है। यह कानून बच्चों की पहचान और निजता की रक्षा को विशेष महत्व देता है। धारा 74 के तहत किसी भी बच्चे की पहचान, फोटो, पता, स्कूल या ऐसी जानकारी प्रकाशित करना प्रतिबंधित है, जिससे उसकी पहचान उजागर हो सके। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई और दंड का प्रावधान है।

प्रकरण में जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट की धारा 74 भी शामिल है। यह धारा बच्चों की पहचान सार्वजनिक किए जाने पर रोक लगाती है।

भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 : भारत का नया आपराधिक कानून है, जिसने भारतीय दंड संहिता (IPC) का स्थान लिया है। यह कानून अपराधों और उनके दंड से संबंधित प्रावधानों को परिभाषित करता है।

प्रकरण में BNS की धारा 72(1) लगाई गई है। यह धारा पीड़ित की पहचान उजागर करने से संबंधित है। विशेष रूप से यौन अपराधों के मामलों में किसी पीड़ित का नाम, पता, फोटो या ऐसी कोई जानकारी प्रकाशित करना, जिससे उसकी पहचान हो सके, दंडनीय अपराध है। इसके उल्लंघन पर कारावास, जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है। 

[also_read ids="4115,4826" title="ये भी पढ़ें"]

सुप्रीम कोर्ट भी दे चुका स्पष्ट निर्देश

बाल यौन अपराधों से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट समय-समय पर पीड़ितों की गोपनीयता बनाए रखने पर जोर देता रहा है। न्यायालय ने अपने विभिन्न फैसलों में कहा है कि पीड़ित की पहचान, सम्मान और निजता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी माध्यम प्रिंट, डिजिटल या सोशल मीडिया में ऐसी जानकारी प्रकाशित करना, जिससे पीड़ित की पहचान का अनुमान लगाया जा सके, गंभीर कानूनी परिणामों को जन्म दे सकता है।

ACP भारद्वाज के तबादले को लेकर भी चर्चाएं

मामले के बीच भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र के तत्कालीन असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर मनीष भारद्वाज के अचानक हुए तबादले को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। हालांकि इस तबादले को एफआईआर से जोड़ने वाली कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। अभी केवल अटकलें और चर्चाएं ही चल रही हैं।

[also_read ids="5722,5623" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 31 May 2026 22:13:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
सीसीटीवी कैमरों ने की चुगली तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए शत्रुंजय ज्वेलर्स के चोर, 9 लाख के सोने&चांदी के आभूषण, हथियार और चोरी में प्रयुक्त सामान बरामद https://acntimes.com/sailana-jewellers-chori-ka-khulasa-do-aaropi-giraftar https://acntimes.com/sailana-jewellers-chori-ka-khulasa-do-aaropi-giraftar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना पुलिस ने शत्रुंजय ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराए गए करीब 4.5 किलो चांदी के आभूषण, 15 ग्राम सोने के फैंसी आभूषण, अवैध हथियार, कारतूस और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस को ऑपरेशन “सुरक्षा कवच” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से बड़ी सफलता मिली।

एसपी अमित कुमार ने वारदात का खुलासा सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। एसपी ने बताया फरियादी प्रेम जैन निवासी सैलाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 मई 2026 की रात बड़ा जैन मंदिर के पास स्थित उनकी दुकान “शत्रुंजय ज्वेलर्स” बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह मंदिर के पुजारी ने दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शटर के ताले ग्राइंडर मशीन से कटे मिले और दुकान से करीब 9 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी पाए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। एएसपी विवेक कुमार एवं एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना सैलाना, बिलपांक, रावटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सुरक्षा कवच के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। इसमें एक आरोपी दुकान के भीतर पीले रंग के प्लास्टिक कट्टे में जेवर भरता दिखाई दिया, जबकि दूसरा बाहर निगरानी कर रहा था।

घेराबंदी कर पकड़ा आरोपियों को

तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम झाबुआ जिले के झकनावदा पहुंची और ग्राम करिया-दौलतपुरा मार्ग पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आनंद पिता सुंदरलाल गुर्जर (25) एवं विकास उर्फ फरीद पिता मोहम्मद हुसैन (30) निवासी झकनावदा जिला झाबुआ बताए। दोनों ने शत्रुंजय ज्वेलर्स में चोरी करना स्वीकार किया।

[also_read ids="5714" title="ये भी पढ़ें"]

नाले के बास गड्ढा खोद कर छिपाया था माल

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा मशरूका, घटना में प्रयुक्त ग्राइंडर मशीन, पेचकस, प्लायर, एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल, एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खाली राउंड बरामद किया। आरोपियों ने चोरी के बाद आभूषणों को करिया-दौलतपुरा मार्ग स्थित नाले के पास झाड़ियों में गड्ढा खोदकर छिपाना बताया था।

अन्य चोरियों का भी हुआ खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने सैलाना के कीर्तिविहार, बिलपांक क्षेत्र के हिंगलाज माता मंदिर सहित पेटलावद और झाबुआ क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की कई वारदातों में शामिल होना भी स्वीकार किया है। साथ ही मंदसौर जिले के दलौदा और राजस्थान के सांवरिया सेठ क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अन्य मामलों में भी जांच शुरू कर दी है। 

[also_read ids="5705" title="ये भी पढ़ें"]

मददगार साबित हो रहे सीसीटीवी कैमरे

एसपी ने बताया रतलाम पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा कवच के माध्यम से जनसहयोग से रतलाम शहर में लगभग 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनका फीड सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर लिया गया है। लगभग 260 शासकीय कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने में तो मददगार हैं ही, अपराधियों को धरपकड़ में भी सहायक हो रहे हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में सैलाना थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश, निरीक्षक सुरेंद्रसिंह गडरिया, निरीक्षक अय्युब खान, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, उप निरीक्षक राजा तिवारी (सीसीटीवी प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक शंकरसिंह शक्तावत, सिताराम तेनीवार, हितेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, तुषार सिसोदिया, संदीप भदौरिया, दिलीप रावत, आतिश धानक, निरंजन त्रिपाठी, नारायणसिंह जादौन, चालक पप्पू वाघेला, आरक्षक विपुल भावसार, माखनसिंह सुरमा, अवधेश परमार, अभिषेक पाठक, अर्चित दुबे, फकीरचंद सोलंकी, तूफान भूरिया, अर्जुन मकवाना, यशपाल धनगर एवं सीसीटीवी टीम उप निरीक्षक राजा तिवारी, प्रधान आरक्षक शांतिलाल डिंडोर, आरक्षक पारस चावला व समरथ डुडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी ने पूरी टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

[also_read ids="5695" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 25 May 2026 19:38:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
गृह प्रवेश के दिन डॉक्टर के घर से 12 लाख के सोने के जेवर और नकदी चोरी, CCTV फुटेज ने की आरोपी की चुगली तो पकड़ा गया https://acntimes.com/ratlam-ashtapad-colony-theft-case-suraj-arrested https://acntimes.com/ratlam-ashtapad-colony-theft-case-suraj-arrested मुहूर्त की रात चोरी ! डॉक्टर के घर से 12 लाख के सोने के जेवर और नकदी लेकर भागा चोर, CCTV फुटेज ने कर दी आरोपी की चुगली, हो गया गिरफ्तार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की अष्टापद कॉलोनी में डॉक्टर के के घर मुहूर्त कार्यक्रम के दौरान हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 12 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी अमित कुमार ने मामले का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी विवेक कुमार लाल, CSP अजय सारवान एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी गायत्री सोनी भी मौजूद रहे। एसपी ने बताया आरोपी ने घर में कार्यक्रम और परिवार की थकान का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

मुहूर्त कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी

पुलिस के अनुसार, फरियादी पूनमचंद खराड़ी (61) निवासी ग्राम सेमलखेड़ा, हाल मुकाम अष्टापद कॉलोनी, सफायर स्कूल के पास बरवड़, रतलाम ने 16 मई को औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि जावरा में पदस्थ डॉ. शंकरलाल खराड़ी के मकान का मुहूर्त कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद परिवार के सदस्य थकान के चलते सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर से सोने के आभूषणों से भरा बैग, नगदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। चोरी गए सामान में सोने का हार, कान के सोने के लौंग, सोने की बोर, तीन मोबाइल फोन और करीब 30 हजार रुपए नकद शामिल थे।

[also_read ids="5700" title="ये भी पढ़ें"]

CCTV फुटेज से मिला पहला सुराग

शिकायत के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाने पर अपराध क्रमांक 468/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसकी पहचान सूरज उर्फ सुरेश पिता अमरसिंह चारेल (22) निवासी सिमलावदा थाना बिलपांक, हाल मुकाम छत्रीपुल, रतलाम के रूप में हुई।

पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

यह मिला आरोपी के पास से

  • विवो कंपनी का मोबाइल
  • ओप्पो कंपनी का मोबाइल
  • सैमसंग मोबाइल
  • एक अन्य मोबाइल फोन
  • सोने का हार
  • कान के सोने के लोंग

कार्यक्रम और लापरवाही बनी वारदात की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में कार्यक्रम होने और देर रात तक गतिविधियां चलने के कारण सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। परिवार के सदस्य सो गए और इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी घर से आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी से यह भी पूछताछ कर रही है कि उसने चोरी की साजिश पहले से रची थी या उसे कार्यक्रम की जानकारी पहले से थी।

[also_read ids="5702" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 21 May 2026 21:55:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
‘नाव’ में थूकने को लेकर हुए विवाद में युवक को मौत के घाट उतारा, 36 घंटे में 2 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार https://acntimes.com/dharola-mela-murder-case-alot-police-disclosure https://acntimes.com/dharola-mela-murder-case-alot-police-disclosure एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के आलोट थाना क्षेत्र में आयोजित धरोला मेले में मामूली विवाद के बाद युवक की जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आलोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 36 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मामले में 2 नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी श्याम सिंह सोंधिया राजपूत निवासी खामरिया ने 19 मई, 2026 को आलोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके भतीजे कृष्णपाल सिंह का धरोला मेले में नाव वाले झूले के अंदर थूकने की बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी विवाद की रंजिश के चलते आरोपी कुलदीप सिंह, युवराज सिंह, गोविंद सिंह एवं उनके साथियों ने कृष्णपाल सिंह को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस शिकायत पर आलोट थाने में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बनाई विशेष टीम, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देशन में आलोट पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह, युवराज सिंह, गोविंद सिंह एवं 02 विधि विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस अब आरोपियों से घटना में प्रयुक्त जहरीले पदार्थ एवं अन्य तथ्यों को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी आलोट निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम एवं थाना आलोट के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। 

[also_read ids="5700" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 21 May 2026 21:14:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
पिता बना जल्लाद ! हिंदू युवक से बात करती थी बेटी; इसलिए कर दिए 6 टुकड़े, सिर तालाब में फेंका और हाथ&पैर व धड़ ट्रेन में https://acntimes.com/shabbo-murder-case-honor-killing https://acntimes.com/shabbo-murder-case-honor-killing बुआ-फूफा संग रची खौफनाक साजिश; ट्रेन के S1 कोच में मिला धड़, जांच में खुली ऑनर किलिंग की कहानी

एसीएन टाइम्स @ लखनऊ । उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई, जब छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के S1 कोच में एक टिन का बक्सा मिला। बक्सा खोलते ही अंदर एक किशोरी का धड़ पड़ा था, जबकि पास रखे बैग में कटे हुए हाथ और पैर मिले। शव का सिर गायब था। यह देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और पुलिसकर्मियों के रोंगटे खड़े हो गए।

पहले आशंका किसी गैंगवार या सीरियल किलिंग की जताई जा रही थी, लेकिन कुछ ही घंटों में जांच ने ऐसा सच उजागर किया जिसने इंसानियत को झकझोर दिया। यह किसी गैंग का नहीं, बल्कि एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी की बेरहमी से की गई हत्या का मामला निकला। पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के शिवरही (सेवरही) गांव निवासी ई-रिक्शा चालक बिग्गन उर्फ विगान अंसारी ने ही अपनी 15 वर्षीय बेटी शब्बो की हत्या कर शव के छह टुकड़े कर दिए। सिर तालाब में फेंक दिया और बाकी शरीर ट्रेन में छोड़कर फरार हो गया।

पत्नी और बेटों को रिश्तेदारी भेजा, फिर बुलाए बहन-बहनोई

पुलिस के मुताबिक, हत्या अचानक नहीं हुई, बल्कि पूरी तैयारी के साथ की गई। आरोपी बिग्गन अंसारी ने पहले अपनी पत्नी और बेटों को रिश्तेदारी में भेज दिया। बाद में उसने अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला उर्फ मजहरुल्लाह को घर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर शब्बो की हत्या कर दी। हत्या के बाद घर में ही धारदार हथियार से शव के छह टुकड़े किए गए। सिर को अलग कर गांव के पास तालाब में फेंक दिया ताकि पहचान न हो सके।

ई-रिक्शा से स्टेशन तक पहुंचाई लाश

हत्या के बाद शब्बो का धड़ टिन के बड़े बक्से में रखा। कटे हाथ और पैर कपड़ों और प्लास्टिक में लपेटकर अलग बैग में रखे। रात के अंधेरे में तीनों आरोपी ई-रिक्शा से करीब चार किलोमीटर दूर तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के S1 स्लीपर कोच में बक्सा और बैग रख दिया। इसके बाद वे उसी ट्रेन के एसी कोच की तरफ गए और वहां से उतरकर फरार हो गए ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद ट्रेन में शव लखनऊ पहुंचा।

[also_read ids="5692" title="ये भी पढ़ें"]

CCTV फुटेज ने खोल दिया राज

गोमतीनगर स्टेशन पर शव मिलने के बाद जीआरपी ने जांच शुरू की। सिर गायब होने के कारण शव की पहचान करना मुश्किल था। पुलिस ने ट्रेन के पूरे रूट के CCTV फुटेज खंगाले। तमकुही रोड स्टेशन पर तीन लोग भारी बक्सा और बैग लेकर ट्रेन में चढ़ते दिखाई दिए। बाद में वे दूसरे कोच से उतरते भी नजर आए।

तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और फुटेज के आधार पर पुलिस कुशीनगर पहुंची। पूछताछ में पहले बिग्गन अंसारी लगातार गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती बरतने पर टूट गया और पूरी वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तालाब से शब्बो का सिर भी बरामद कर लिया। हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त हो गया है।

[also_read ids="5688" title="ये भी पढ़ें"]

दूसरे समुदाय’ के लड़के से बात करती थी बेटी

पुलिस के अनुसार, शब्बो मोबाइल फोन पर एक हिंदू युवक से बातचीत करती थी। यही बात उसके पिता को नागवार गुजरती थी। घर में इसको लेकर हमेशा विवाद होता था। दो बड़ी बेटियां पहले ही घर छोड़कर जा चुकी थीं। इससे पिता समाज के तानों और बदनामी के डर में जी रहा था। उसे डर था कि कहीं शब्बो भी अपनी दो बड़ी बहनों की तरह घर छोड़ कर न चली जाए। इससे उसके भीतर गुस्सा और कट्टर सोच को बल मिला। धीरे-धीरे उसने अपनी बेटी को ही ‘समस्या’ मान लिया और हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस इसे ऑनर किलिंग का मामला मान रही है। पड़ोसियों के मुताबिक, बिग्गन ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था और अक्सर तनाव में दिखाई देता था। हत्या के दौरान घर में क्या हुआ, इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

POCSO, हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं लगाई गईं

पुलिस ने मुख्य आरोपी बिग्गन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला की भूमिका की भी जांच जारी है। आरोपियों पर हत्या, सबूत मिटाने और POCSO एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

[also_read ids="5684" title="ये भी पढ़ें"]

घर की तीसरी बेटी, गरीबी और तनाव के बीच पल रही थी जिंदगी

15 वर्षीय शब्बो कुशीनगर के शिवरही गांव की रहने वाली थी। वह परिवार की तीसरी बेटी थी। पिता बिग्गन ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। परिवार आर्थिक संकट में डूबा था। बड़े बेटे का कैंसर का इलाज चल रहा था, जिसके चलते पुश्तैनी जमीन बिक चुकी थी।

]]>
Thu, 21 May 2026 16:52:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
साइबर ठगों का नया ‘Silent Attack’ ! न OTP, न कॉल… फिर भी खाते से उड़ गए 2.93 लाख ! रतलाम में पटवारी से हुई हाईटेक ठगी https://acntimes.com/ratlam-cyber-fraud-without-otp-2-lakh-93-thousand https://acntimes.com/ratlam-cyber-fraud-without-otp-2-lakh-93-thousand एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साइबर अपराधियों ने अब ठगी का ऐसा हाईटेक तरीका अपना लिया है, जिसमें न कोई फर्जी कॉल आता है, OTP मांगा जाता है और न ही बैंक डिटेल साझा करनी पड़ती है। रतलाम में सामने आए एक मामले ने आम लोगों के साथ बैंकिंग सिस्टम और पुलिस प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। यहां राजस्व विभाग में पदस्थ एक पटवारी के खाते से साइबर ठगों ने चुपचाप करीब 2.93 लाख रुपए उड़ा दिए।

मामला शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार काटजू नगर निवासी पटवारी अशोक कुमार योगी ने मार्च माह में पारिवारिक जरूरतों के लिए अपने GPF खाते से 5 लाख रुपए निकाले थे। यह राशि एसबीआई की कलेक्ट्रेट शाखा स्थित खाते में जमा थी। इसी खाते को साइबर ठगों ने निशाना बना लिया।

तीन दिन तक खाते से निकलती रही रकम

पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को खाते से पहली बार 98 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 28 अप्रैल को 97 हजार 1 रुपए और 29 अप्रैल को फिर 98 हजार रुपए निकाल लिए गए। इस तरह कुल 2 लाख 93 हजार 1 रुपए खाते से गायब हो गए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पीड़ित के मोबाइल पर न कोई कॉल आया और न ही किसी प्रकार का OTP या बैंकिंग डिटेल साझा की गई। 30 अप्रैल को जब पीड़ित ने बैंक बैलेंस चेक किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।

[also_read ids="5657" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस जांच में जुटी, ट्रांजेक्शन की पड़ताल शुरू

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर सेल भी तकनीकी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

रिमोट एक्सेस से हुई ठगी की आशंका

साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक यह मामला मोबाइल हैकिंग या रिमोट एक्सेस फ्रॉड से जुड़ा हो सकता है। कई बार लोग अनजाने में किसी संदिग्ध वेबसाइट, फर्जी विज्ञापन, APK फाइल या लिंक पर क्लिक कर देते हैं। इसके बाद साइबर अपराधी मोबाइल का कंट्रोल हासिल कर लेते हैं और बिना जानकारी दिए बैंकिंग गतिविधियों पर नजर रखते हैं।

[also_read ids="5223" title="ये भी पढ़ें"]

विशेषज्ञों का कहना है कि ठग कई बार मोबाइल स्क्रीन रिकॉर्डिंग, की-लॉगिंग और बैकग्राउंड एक्सेस के जरिए पासवर्ड और OTP तक हासिल कर लेते हैं। ऐसे मामलों में पीड़ित को ठगी का पता तब चलता है, जब खाते से रकम निकल चुकी होती है।

ऐसे रहें सुरक्षित

  • किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या विज्ञापन पर क्लिक न करें।
  • मोबाइल में केवल अधिकृत ऐप ही इंस्टॉल करें।
  • स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करने से बचें।
  • बैंक खाते के SMS और ईमेल अलर्ट हमेशा चालू रखें।
  • मोबाइल में मजबूत स्क्रीन लॉक और एंटीवायरस का उपयोग करें।
  • संदिग्ध ट्रांजेक्शन दिखते ही तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

[also_read ids="5033" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 10 May 2026 00:56:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
‘घर’ बना कत्लगाह ! नाजिम ने पहले अपनी पत्नी और फिर 4 बच्चों को उतार दिया मौत के घाट, खुद के हाथों की नसें भी काट ली https://acntimes.com/family-murder-case-naazim-wife-children-reason-investigation https://acntimes.com/family-murder-case-naazim-wife-children-reason-investigation एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । गुरुराम के वजीराबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार (Gurugram Family Murder Case) दिया। इतना ही नहीं उसने खुद के हाथों की नसें भी काट लीं। इस घटना ने पूरे NCR को झकझोर दिया है। शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू हिंसा (Domestic Violence Case) से जुड़ा नजर आ रहा है। असली वजह जानने के लिए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

घटना शनिवार (2 मई 2026) शाम 6 से 9 बजे के बीच हुई। आरोप है कि आरोपी नाजिम ने कथित तौर पर अपनी पत्नी नजमा (35) और चार बच्चों इकरा (14), शिफा (12), खतीजा (10) और आरम (8) को जहर देकर मार डाला।पुलिस के अनुसार बच्चों के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है। गला घोंटने की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है। घटना के बाद नाजिम ने खुद की दोनों कलाइयां काट लीं। वह सिविल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।मौके से खून से सना चाकू बरामद हुआ है। 

खौफनाक नजारा देख निकल गई भाई की चीख

रात करीब 9 बजे नाजिम का भाई जीशान ऊपर कमरे में गया, जहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। फर्श पर पांचों शव पड़े थे और नाजिम खून से लथपथ हालत में तड़प रहा था। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मौके से एक टूटा मोबाइल फोन भी मिला है।

[also_read ids="5624,5623" title="ये भी पढ़ें"]

कौन है नाजिम ?

जानकारी के अनुसार आरोपी नाजिम मुरादाबाद (UP) का मूल निवासी है। पड़ोसियों के मुताबिक परिवार पिछले 8-9 महीनों से यहां रह रहा था। वह गढ़ी हरसरू में सैलून चलाता है। नजमा उसकी दूसरी पत्नी थी। बड़ी बेटी इकरा पहली पत्नी से जबकि बाकी की तीन संतानें नजमा से थीं। पति-पत्नी में कभी-कभी झगड़ा होता था, लेकिन इतना बड़ा कदम उठाया जाएगा, किसी ने सोचा नहीं था।

हर एंगल से हो रही जांच

ACP नवीन शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी की रोज विवाद होता था। नाजिम का शनिवार को काम से लौटने के बाद भी झगड़ा हुआ था जिसने हिंसक रूप ले लिया। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

[also_read ids="5615,5611" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 03 May 2026 17:58:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
रास्ता रोका, गुस्सा भड़का… और हो गई ठांय&ठांय, रतलाम के नेगड़दा में हुए विवाद में पिता&पुत्र घायल https://acntimes.com/ratlam-negadda-firing-over-tractor-road-block https://acntimes.com/ratlam-negadda-firing-over-tractor-road-block एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नेगड़दा गांव में रास्ता रुकने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। ट्रैक्टर हटाने की बात पर शुरू हुई बहस मारपीट और फिर फायरिंग तक जा पहुंची। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मामला नामली थाना अंतर्गत ग्राम नेगड़दा का है। यहां सोमवार रात करीब 8.15 बजे रास्ता अवरुद्ध होने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। फरियादी विक्रम जाट ने थाने में दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे पिता दिनेश जाट और भाई के साथ खेती-किसानी करता है। वह रात को कार से रतलाम से अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में अशोक जाट के घर के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होने से मार्ग अवरुद्ध था। विक्रम ने हॉर्न बजाया लेकिन आरोपी ने ट्रैक्टर नहीं हटाया। इससे उसका अशोक जाट से विवाद हो गया। . के बावजूद ट्रैक्टर नहीं हटाया गया, जिससे विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि अशोक जाट और चरणसिंह ने गाली-गलौज करते हुए विक्रम जाट के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पिता दिनेश जाट और भाई को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान अशोक अपने घर से बंदूक ले आया और दिनेश जाट पर फायर कर दिया। फायरिंग में दिनेश के दोनों पैरों में छर्रे लगने से घायल हो गए, जबकि फरियादी के भाई के पैर में चोट आई।

[also_read ids="5615" title="ये भी पढ़ें"]

लाठी से भी किया हमला

इसके अलावा जितेंद्र और रमेश नामक अन्य आरोपियों ने लाठी से हमला किया। इससे दिनेश जाट को शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने फरियादी की कार पर भी पत्थर और लाठियां बरसाईं तथा तोड़-फोड़ की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की जा रही है।

[also_read ids="5614,5613" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 28 Apr 2026 23:28:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
डीजे से निकली 'मातम की धुन' ! शादी में हुआ खूनी विवाद, फेरे से पहले ही बुझ गया एक घर का चिराग, बिन दुल्हन के बैरंग लौटी तीन बारातें https://acntimes.com/ratlam-tal-wedding-dj-dispute-murder-baraat-returned https://acntimes.com/ratlam-tal-wedding-dj-dispute-murder-baraat-returned एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के ताल में खुशियों से सजे मंडप में अचानक चीख-पुकार गूंज उठी। एक शादी समारोह उस वक्त खून-खराबे में बदल गया, जब डीजे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद बेकाबू हिंसा में तब्दील हो गया। चंद मिनटों में हालात ऐसे बिगड़े कि एक युवक की जान चली गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नतीजतन तीन बेटियों की शादी बिना फेरे के ही अधूरी रह गईं और बारातें बैरंग लौट गईं।

[follow_us]

ताल के भोई मोहल्ले में शंकरलाल भोई की तीन बेटियों की शादी थी। रूनीजा, बसाड़ और ऊनी गांव से बारातें आई थीं। रात करीब 9.30 बजे माहौल उस समय बिगड़ गया, जब बसाड़ से आई बारात के डीजे ऑपरेटर ने माइक से अभद्र टिप्पणियां और गाली-गलौज शुरू कर दी। मोहल्ले के दिलीप माली ने इसका विरोध किया, लेकिन बात समझाने के बजाय आरोपियों ने आक्रामक रुख अपनाया और देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई। 

बीच-बचाव करने वालों को भी नहीं बख्शा

विवाद बढ़ता देख दिलीप का भाई सुनील माली और मोहल्ले का युवक समरथ बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें नहीं बख्शा और हमला कर दिया। आरोप है कि डीजे ऑपरेटर माखन कुमावत ने चाकू निकालकर दिलीप के पेट में वार किया, जबकि उसके साथी बापू कहार ने लोहे के पाइप से हमला किया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर भगदड़ मच गई।

[also_read ids="5368" title="ये भी पढ़ें"]

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूटी सांसें

घटना के बाद घायलों को तुरंत ताल के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दिलीप की हालत नाजुक होने पर उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। इससे जहां खुशियों का माहौल होना था, वहां मातम पसर गया।

तीन दुल्हनों की शादी रह गई अधूरी

इस खौफनाक घटना के बाद पूरा समारोह ठप पड़ गया। मंडप सजा रहा, लेकिन फेरे नहीं हो सके। तीनों बेटियों की बारातें बिना दुल्हन के ही लौट गईं। परिजन के मुताबिक, विवाद केवल बसाड़ से आई बारात के डीजे पक्ष से हुआ था, अन्य दो बारातों का इससे कोई लेना-देना नहीं था। इसके बावजूद उनकी खुशियां भी इस हिंसा की भेंट चढ़ गईं।

पुलिस एक्शन में, आरोपी गिरफ्त में

ताल पुलिस ने मुख्य आरोपी माखन कुमावत सहित 3-4 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

[also_read ids="5181,5279" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 20 Apr 2026 14:00:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
त्वरित कार्रवाई ! अपमान, धमकी और मारपीट से टूटे युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने सिर्फ तीन घंटे में दबोचे एक महिला सहित तीन आरोपी https://acntimes.com/ratlam-police-arrest-abetment-suicide-3-accused-sp-amit-kumar-action https://acntimes.com/ratlam-police-arrest-abetment-suicide-3-accused-sp-amit-kumar-action एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण जैसे गंभीर अपराध पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में ताल पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि किसी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करना साधारण अपराध नहीं, बल्कि गंभीर दंडनीय कृत्य है।

18 अप्रैल 2026 को फरियादी परमेश्वर पिता बलवंत सिंह गुर्जर (23) निवासी बरखेड़ा खुर्द, थाना बरखेड़ा कला ने ताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसका भाई समरथ सिंह गुर्जर ग्राम लसुडियाखेड़ी में रामसागर पाटीदार के खेत पर बेहोशी की हालत में मिला था। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

जांच में आई अपमानित करने की बात

जांच में सामने आया कि समरथ सिंह को लालसिंह, अर्जुनसिंह, ईश्वरसिंह तथा एक महिला आरोपी द्वारा लगातार अपमानित किया जा रहा था। आरोपियों ने उसे धमकाया और मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते वह इतना परेशान हो गया कि उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में ताल थाने पर अपराध क्रमांक 199/2026 धारा 108 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

[also_read ids="5572" title="ये भी पढ़ें"]

महिला से बातचीत का मामला आया सामने

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। ताल थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि महिला आरोपी और समरथ सिंह के बीच बातचीत को लेकर अन्य आरोपियों ने उसे धमकाया, मारपीट की और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय आलोट में पेश किया जा रहा है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • ईश्वरसिंह पिता देवसिंह गुर्जर, निवासी ग्राम रजला, थाना बरखेड़ा कला, जिला रतलाम
  • लालसिंह पिता नाथुसिंह गुर्जर, निवासी हिम्मतखेड़ी, थाना बरखेड़ा कला, जिला रतलाम
  • महिला आरोपी

फरार आरोपी

  • अर्जुनसिंह पिता देवसिंह गुर्जर, निवासी ग्राम रजला, थाना बरखेड़ा कला, जिला रतलाम

[also_read ids="5565" title="ये भी पढ़ें"]

इनकी सराहनीय भूमिका रही

थाना प्रभारी ताल निरीक्षक स्वराज डाबी, उप निरीक्षक थानसिंह गुर्जर, उप निरीक्षक मोहम्मद अय्यूब खान, सहायक उप निरीक्षक पंकज भम्भोरिया, आरक्षक शुभम सिंह चौहान, बरखेड़ा कला थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र डंडोतिया, उप निरीक्षक हरिसिंह बडेरा, सहायक उप निरीक्षक नानूराम दसौरिया, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर।

]]>
Mon, 20 Apr 2026 10:32:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ा खुलासा ! आस्था के नाम पर अगरबत्ती की 'सुगंध', और बेटे के कारनामों से सट्टे की 'दुर्गंध': 'माता' के नाम से व्यवसाय करने वाले का बेटा निकला सट्टा खाईवाल ! https://acntimes.com/neemuch-satta-case-bhadwamata-agarbatti-businessman-son-arrested-online-betting https://acntimes.com/neemuch-satta-case-bhadwamata-agarbatti-businessman-son-arrested-online-betting कमलेश सारड़ा

एसीएन टाइम्स @ नीमच । धर्म और आस्था की आड़ में कैसे-कैसे काले कारनामे पनप रहे हैं, इसका एक जीता-जागता और हैरान करने वाला उदाहरण नीमच में देखने को मिला है। एक तरफ जहां पिता मालवा की प्रसिद्ध शक्तिपीठ 'भादवामाता' के नाम पर अगरबत्ती बनाकर भगवान की भक्ति का दावा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका बेटा युवाओं को बर्बाद करने वाले ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का बड़ा खाईवाल निकला। हाल ही में पुलिस की गिरफ्त में आए हिमांशु सुगंधी ने 'नाम बड़े और दर्शन छोटे' वाली कहावत को सच कर दिखाया है। 

नीमचकैंट पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त दबिश में 1 लाख रुपये नकद और लाखों के हिसाब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया हिमांशु सुगंधी, अशोक सुगंधी का बेटा है। शहर में अशोक सुगंधी 'भादवामाता अगरबत्ती' का व्यवसाय करते हैं। भादवामाता क्षेत्र का एक अत्यंत पवित्र और प्रमुख माताजी का स्थान है, जहां हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। लोग बड़ी श्रद्धा से भगवान के दरबार में इनके नाम की अगरबत्ती जलाते हैं, लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस घर से भगवान के नाम की अगरबत्ती बनती है, उसी घर का चिराग सट्टे के काले दलदल में खाईवाल बनकर बैठा है।

[also_read ids="5554" title="ये भी पढ़ें"]

इंदौर में भी खुल चुकी है पोल !

सूत्रों की मानें तो हिमांशु सुगंधी के ये कारनामे कोई नए नहीं हैं। बताया जा रहा है कि यह सटोरिया पूर्व में मिनी मुंबई यानी इंदौर में भी इसी तरह के सट्टेबाजी के एक बड़े मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। इंदौर से लेकर नीमच तक, सट्टे की दुनिया में इसकी सक्रियता इस बात का प्रमाण है कि इसे कानून का कोई खौफ नहीं था। अब नीमच में 'LOTUS' आईडी के जरिए लाखों का सट्टा संचालित करते पकड़े जाने के बाद इसका असली चेहरा शहर के सामने आ गया है।

[follow_us]

शहर में उठ रहे सवाल : क्या यही है संस्कारी व्यवसाय ?

इस खुलासे के बाद नीमच में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग सन्न हैं और सवाल उठा रहे हैं कि भगवान के नाम का सहारा लेकर व्यवसाय चमकाने वाले परिवारों में आखिर कैसी 'संस्कृति' पनप रही है? एक ओर पिता 'भादवामाता' के पवित्र नाम पर अगरबत्ती बेचकर धर्म का चोला ओढ़े हुए हैं। दूसरी ओर बेटा उसी शहर के युवाओं को सट्टे के जाल में फंसाकर बर्बाद करने में लगा है।

[also_read ids="5559" title="ये भी पढ़ें"]

इस घटना ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भगवान और आस्था के नाम पर समाज में कैसे-कैसे चेहरे छिपे बैठे हैं, जिनकी असलियत अब जाकर बेनकाब हो रही है। आम जनता का कहना है कि पुलिस को ऐसे सफेदपोश परिवारों की पूरी कुंडली खंगालनी चाहिए ताकि यह साफ हो सके कि इस सट्टे की काली कमाई के तार आखिर कहां-कहां और किस-किस तक जुड़े हुए हैं।

]]>
Wed, 15 Apr 2026 02:14:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
आलोट पुलिस को सफलता ! बेटे ने ही चुराए थे अपनी मां और बहन के आभूषण, आरोपी गिरफ्तार, ₹3 लाख के आभूषण बरामद https://acntimes.com/alot-police-arrest-man-for-stealing-jewelry-from-mother-and-sister https://acntimes.com/alot-police-arrest-man-for-stealing-jewelry-from-mother-and-sister एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आलोट पुलिस को 5 दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी मां और बहन के आभूषण चुराए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

आलोट की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। मामला ग्राम पिपलिया सिसौदिया का होकर 5 दिन पुराना है। यहां रहने वाले कन्हैयालाल पिता रामसागर पाटीदार ने 06 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 03 अप्रैल 2026 की रात को उसके घर से उसकी माँ एवं बहन के सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। इस सूचना पर आलोट थाने पर अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

[also_read ids="5545" title="ये भी पढ़ें"]

चार साल से रतलाम में रह रहा आरोपी

एसडीओपी गौर ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आसपास के ग्रामीणों एवं पड़ोसियों से पूछताछ की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि घटना की रात फरियादी का भाई राहुल पाटीदार, जो पिछले चार वर्षों से रतलाम में निवासरत है, गांव में देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रतलाम पहुंचकर आरोपी राहुल पाटीदार (24) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

[also_read ids="5543" title="ये भी पढ़ें"]

3 लाख रुपए के आभूषण बरामद

आरोपी की निशानदेही पर उसके किराये के मकान, काटजू नगर रतलाम से चोरी गए आभूषण बरामद किए गए। बरामद आभूषण में सोने के 02 मंगलसूत्र तथा 01 जोड़ी झुमकी शामिल है जिसकी कीमत करीब ₹3,00,000/- है। चोरी का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक आर. सी. खड़िया, प्रधान आरक्षक अमित भावसार, आरक्षक अंकित काला एवं आरक्षक दीपक पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।

[also_read ids="5533" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 09 Apr 2026 17:44:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
5 साल की बच्ची से 42 साल के शाकिर ने किया RAPE, पीड़िता दर्द से चीखी तो भगा दिया, FIR दर्ज https://acntimes.com/ratlam-42-year-old-man-rapes-5-year-old-girl https://acntimes.com/ratlam-42-year-old-man-rapes-5-year-old-girl एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के रतलाम (ratlam) जिले में बन्नाखेड़ा (bannakheda) गांव में दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 42 वर्षीय एक युवक ने आंगन में खेल रही 5 साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला (ratlam rape of a 5 year old girl 42 year old man commits heinous act)। दर्द से बच्ची की चीख निकली तो आरोपी ने उसे घर भगा दिया। घटना को लेकर मुस्लिम समाज (muslim community) ने आक्रोश जताया है। पुलिस ने ज्यादती (rape) सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

[follow_us]

जानकारी के अनुसार जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थानान्तर्गत ग्राम बन्नाखेड़ा निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 8.00 से 8.30 बजे के दरमियान उसकी 5 वर्षीय बेटी पड़ोसी शाकिर मेवाती के आंगन में खेल रही थी। तभी शाकिर बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले गया और उसके साथ ज्यादती की। आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की। शिकायकर्ता का महिला का आरोप है कि घटना के दौरान दर्द से बच्ची की चीख निकल गई। इससे आरोपी ने उसे कपड़े पहनाकर वहां से भगा दिया। पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन घायल बच्ची को लेकर जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे।

[also_read ids="5521" title="ये भी पढ़ें"]

पीड़िता की मां से अभद्रता भी की

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसने जब बच्ची के साथ हैवानियत को लेकर नाराजगी जताई तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता भी की। इतना ही नहीं उसने पुलिस को शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मुस्लिम समाज के लोग एकट्ठे हो गए थे। उन्होंने रोष जताया। समाजजन और पीड़िता के परिजन ने आरोपि शाकिर का जुलूस निकालने और सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। बता दें कि आरोपी की पत्नी की मौत हो चुकी हैं। उसके दो बच्चे हैं।

[also_read ids="5515" title="ये भी पढ़ें"]

समाज का बड़ा निर्णय, आरोपी का सामाजिक बहिष्कार

इस घटना को लेकर मुस्लिम समाज ने बड़ा फैसला लिया है। सीरत कमेटी जावरा, जावरा के शहर काजी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोपी के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान किया है। सीरत कमेटी की ओर से जारी बयान में का गया है कि घटना निहायत अफसोसजनक, शर्मनाक और गैर-इंसानी है। आरोपी शाकिर ने इंसानियत, दीन-ओ-अख़लाक़ की तमाम हदें पार कर दीं। ऐसा शख्स किसी भी सूरत में मुस्लिम समाज का हिस्सा कहलाने लायक नहीं है। शहर काजी और सीरत कमेटी द्वारा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है और आजमन से अफवाहों से बचने तथा कानून का पूरा साथ देने की अपील भी की है।

यह किया ऐलान

  • आरोपी पूर्णतः सामाजिक बहिष्कार किया जाता है।
  • कोई भी शख्स उससे किसी किस्म का संबंध, लेन-देन या संपर्क नहीं रखे।
  • उसे किसी भी मजलिस, दीनी या सामाजिक आयोजन में शामिल नहीं किया जाए।

]]>
Mon, 30 Mar 2026 18:36:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
पुलिस को सफलता ! रतलाम में 50 लाख रुपए की MDMA ड्रग जब्त, रिंगनोद पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार https://acntimes.com/ratlam:-mdma-worth-₹50-lakh-seized-3-accused-arrested https://acntimes.com/ratlam:-mdma-worth-₹50-lakh-seized-3-accused-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जारी है। रिंगनोद थाना क्षेत्र की माननखेड़ा चौकी पुलिस ने बीती रात एक पिकअप वाहन से 50 लाख रुपए का MDMA ड्रग जब्त किया। ड्रग के अवैध परिवहन के आरोप में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रिंगनोद थाना प्रभारी के नेतृत्व में माननखेड़ा पुलिस चौकी ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। दिनांक 29.03.2026 को रात पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बोलेरो पिकअप वाहन नम्बर MP46ZC7839 से तीन व्यक्ति MDMA ड्रग लेकर मंदसौर तरफ से आ रहे हैं। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश मालवीय एवं टीम ने पुलिस चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबन्दी कर उक्त वाहन को रुकाकर तलाशी ली। वाहन में 500 ग्राम MDMA ड्रग जब्त हुई।

[also_read ids="5357,4230" title="ये भी पढ़ें"]

तीनों आरोपी मंदसौर जिले के

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कार्यवाही की और वाहन में सवार आरोपियों सुमित पिता जीवनदास बैरागी (20) निवासी किला रोड मन्दसौर, प्रकाश पिता भेरूलाल गुर्जर (19) निवासी खेड़ा थाना नाहरगढ़ जिला मन्दसौर तथा रिहान पिता अरबाज खान (19) निवासी अभिनन्दन कॉलोनी मन्दसौर को गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा वारदात में उपयोग किया जा रहा वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से ड्रग उपलब्ध करवाने वाले और वह कहां-किसे देना था, यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियो से जप्तशुदा MD ड्रग्स के संबंध मे पुछताछ की जा रही है। जब्त हुए मादक पदार्थ का मूल्य 50 लाख रुपए है।

[also_read ids="5521,5520" title="ये भी पढ़ें"]

इनकी भूमिका सराहनीय रही

मादक पदार्थ जब्त करने और आरोपियों को पकड़ने में रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, माननखेड़ा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धनसिंह जगावत, आरक्षक घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, नरेन्द्र सिंह, कृष्णपालसिंह, सैनिक सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह व शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।

]]>
Sun, 29 Mar 2026 22:05:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम जिले के नामली में दो चचेरी बहनों से RAPE, भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री में हुआ अपराध https://acntimes.com/ratlam-namli-rape-of-two-cousins https://acntimes.com/ratlam-namli-rape-of-two-cousins एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले (Ratlam District) के नामली (namli) स्थित एक अगरबत्ती फैक्टरी में दो चचेरी बहनों के साथ ज्यादती का मामला मामला सामने आया है। भाजपा नेता के रिश्तेदार की इस फैक्टरी में हुई ज्यादती के मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

[follow_us]

जानकारी के अनुसार एक 15 वर्षीय किशोरी ने नामली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह 25 मार्च 2026 को अपने रिश्तेदार के घर गोदभराई कार्यक्रम में गई थी। रात करीब 9.30 बजे वह तथा उसकी 18 वर्षीय चचेरी बहन रिश्तेदार के घर के सामने बैठी थी। तभी वहां राजवीर पिता बंशीलाल कुमावत आया। उसने हमसे कहा कि तुम दोनों से दस मिनट बात करना है, मेरी बाइक पर बैठो। किशोरी ने बताया कि हमने बाइक पर बैठने से इनकार कर दिया तो युवक ने बहला-फुसला कर बाइक पर बैठा लिया।

[also_read ids="3985,3790" title="ये भी पढ़ें"]

फैक्ट्री के अंदर ले जाकर बंद कर दिया गेट

किशोरी ने पुलिस को बताया आरोपी राजवीर उन्हें बाइक से नामली स्थित भाजपा नेता के भतीजे देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री ले गया। वहां सुमित पिता रामसिंह जाट निवासी ग्राम घटवास और पवन पिता मांगीलाल जाट निवासी नामली पहले से ही मौजूद थे। राजवीर ने हम दोनों को फैक्ट्री के अंदर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर भाग निकला। इसके बाद आरोपी सुमित मुझे जबरदस्ती फैक्ट्री के कमरे के अंदर ले गया जबकि पवन चचेरी बहन को ले गया। सुमित ने मेरे साथ ज्यादती की। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद वह कमरे से बाहर निकली तो चचेरी बहन रोते हुए मिली। उसने बताया कि कि आरोपी पवन ने उसके साथ गलत काम किया। किशोरी ने उसे आपबीती बताई।

[also_read ids="3985,5312" title="ये भी पढ़ें"]

आरोपी हिरासत में

किशोरी के अनुसार आरोपी पवन दोनों को अपनी बाइक में बैठा कर अपने घर ले गया जहां सुमित ने फिर से उसके साथ जबकि पवन ने उसकी बहन के साथ ज्यादती की। किसी तरह बच कर दोनों दोनों पीड़िता अपने मामा के घर पहुंचीं। युवकों द्वारा धमकाए जाने के कारण उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में हिम्मत जुटा कर परिवार वालों को घटना बताई और उनके साथ थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट और बीएनएस की धारा 137/2, 16/1, 76/2, 62/2 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

]]>
Sat, 28 Mar 2026 23:58:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
इंस्टाग्राम : दोस्ती, डर और ब्लैकमेल ! रतलाम में नाबालिग को बनाया बंधक, ब्लैकमेल कर रुपए भी ऐंठे, घर पहुंच कर परिवार से मारपीट की https://acntimes.com/ratlam-rrime-news-friendship-on-Instagram-fear-and-blackmail https://acntimes.com/ratlam-rrime-news-friendship-on-Instagram-fear-and-blackmail एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम शहर में एक किशोर के लिए सोशल मीडिया पर बनी एक सामान्य-सी पहचान धीरे-धीरे भय और दबाव की कहानी में बदल गई। 15 वर्षीय इस नाबालिग के साथ जो हुआ, वह न सिर्फ ऑनलाइन सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह डर का फायदा उठाकर अपराध को आगे बढ़ाया जाता है।

मामला औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, किशोर की इंस्टाग्राम पर एक युवती से पहचान हुई थी, जो समय के साथ नियमित बातचीत में बदल गई। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए मई 2025 में उसे मिलने के लिए बुलाया गया था। यह मुलाकात उसके लिए परेशानी की शुरुआत बन गई।

कमरे में घंटों बंद रखा, मारपीट भी की

पुलिस को बताया गया है कि वहां पहुंचने पर किशोर को जबरन एक कमरे में रोक लिया गया। युवती के साथ मौजूद उसका मुंह बोला मामा शोएब और उसकी मां आरती पर आरोप है कि उन्होंने उसे कई घंटों तक बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान नाबालिग के साथ मारपीट भी की गई। तब किशोर किसी तरह वहां से निकल तो आया, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

[also_read ids="4890" title="ये भी पढ़ें"]

...और शुरू हो गया डर और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला

इसके बाद शुरू हुआ डर और दबाव का सिलसिला। आरोपियों ने उसे बार-बार धमकाया कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। इस मानसिक दबाव के चलते किशोर ने अपनी बचत और दोस्तों की मदद से करीब 10 हजार रुपए उन्हें दे दिए। परिवार को जब स्थिति का अंदेशा हुआ, तो उन्होंने उसे कुछ समय के लिए शहर से दूर भेजना ही सुरक्षित समझा।

घर पहुंच कर मां और किशोर के साथ की मारपीट

काफी समय तक शांत रहने के बाद मामला फिर से तब उभरा, जब जनवरी 2026 में आरोपी सीधे किशोर के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने घर का माहौल बिगाड़ते हुए दरवाजा बंद कर दिया और अंदर मौजूद परिवार के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इस दौरान किशोर के पिता को चोट आई, जबकि मां के साथ धक्का-मुक्की में उनका मंगलसूत्र टूट गया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे पड़ोसियों को भी आरोपियों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

[also_read ids="3816" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस ने दर्ज किया केस

पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित पक्ष ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। डिजिटल चैट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 3(5) में मामला दर्ज किया है।

]]>
Wed, 25 Mar 2026 23:30:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
क्राइम न्यूज : रतलाम जिले के खारवाकला में हुई 1.80 लाख की चोरी का खुलासा, पड़ोसी ने छत के रास्ते घर में घुसकर की थी वारदात https://acntimes.com/ratlam-crime-news-theft-in-Kharwakala-Solved https://acntimes.com/ratlam-crime-news-theft-in-Kharwakala-Solved एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की ताल पुलिस ने खारवाकला में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में फरियादी के पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को फरियादी आनंद पिता स्व. दिनेश पांचाल, निवासी ग्राम खारवाकला ने ताल पुलिस थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 16-17 मार्च 2026 की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। चुराए गए सामान में चांदी का कंदोरा, चांदी की पायजेब, सोने की अंगूठी (कुल अनुमानित कीमत ₹1,50,000) तथा नकद 30,000 रुपए शामिल हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था।

[also_read ids="5497" title="ये भी पढ़ें"]

छत के रास्ते घर में घुस कर की वारदात

चोर का पता लगाने के लिए निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। टीम ने आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही अंकित पिता कालूराम पांचाल, निवासी ग्राम खारवाकला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने पड़ोसी आनंद पांचाल की छत से घर में प्रवेश कर कमरे का ताला तोड़ा और नकदी व आभूषण चुरा लिए थे। पुलिस आरोपी चुराया गया माल भी बरामद कर लिया है।

[also_read ids="5496" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 25 Mar 2026 19:08:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में रंगदारी ! दुकान चलानी है तो डेढ़ करोड़ रुपए दो वरना खत्म कर देंगे परिवार, सराफा व्यापारी को रंगबाजों ने धमकाया, केस दर्ज https://acntimes.com/ratlam-jeweler-extortion-threat https://acntimes.com/ratlam-jeweler-extortion-threat एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के एक सराफा व्यापारी की दुकान में दिनदहाड़े घुसकर रंगदारी करने और डेढ़ करोड़ रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने व्यापारी को धमकी दी है कि अगर दुकान चलानी है तो रुपए देना पड़ेंगे अन्यथा परिवार को खत्म कर देंगे। व्यापारी की शिकायत पर माणक चौक पुलिस ने दो रंगबाजों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

[follow_us]

जानकारी के अनुसार चांदनी चौक निवासी 45 वर्षीय सराफा व्यापारी विमल मांडोत ने माणक चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 13 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी बंटी गुगलिया (रतलाम) और चयन सोनी (इंदौर) ने चांदनीचौक स्थित उनकी दुकान में घुसकर गाली-गलौज की। आरोपियों ने उनसे बेटे दक्ष व कर्मचारियों के सामने डेढ़ करोड़ रुपए की मांग की।

[also_read ids="4024" title="ये भी पढ़ें"]

आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि दुकान चलानी है तो राशि देनी होगी, नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। मंडोत के अनुसार इसके बाद से से वे और उनका परिवार काफी डरा हुआ है और मानसिक तनाव है। इसके चलते ही अभी तक उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, परंतु व्यापारी साथी अजय यादव और विनोद शर्मा द्वारा हौसला बढ़ाए जाने पर उन्होंने उन्होंने पुलिस की शरण ली।

[also_read ids="408" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस ने दर्ज किया केस

​माणक चौक पुलिस के अनुसार फरियादी विमल मांडोत की शिकायत पर आरोपी बंटी गुगलिया और चयन सोनी के विरुद्ध अवैध वसूली और धमकाने का प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

]]>
Fri, 20 Mar 2026 16:46:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में हत्या ! राजस्थान के दो ड्राइवर भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की मौत, पानी गिरने की बात पर उतारा मौत के घाट https://acntimes.com/ratlam-murder-of-a-truck-driver-from-rajasthan https://acntimes.com/ratlam-murder-of-a-truck-driver-from-rajasthan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राजस्थान के दो ट्रक ड्राइवर भाइयों पर साथ जिले के जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। ट्रक से पानी गिरने की बात को लेकर लोहे की टामी और लट्ठ से किए गए वार से घायल एक ड्राइवर की मौत हो गई। दूसरा दूसरा ड्राइवर गंभीर घायल है जिसे डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की है। घायल ट्रक ड्राइवर उदयसिंह पिता भेरूसिंह तंवर (40) निवासी ग्राम बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़ राजस्थान ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई भगवानसिंह तंवर और मैं ट्रक ड्राइवरी करते हैं। उदयसिंह ने बताया कि मैंने ट्रक क्रमांक RJ 09GA 8876 पर महाराष्ट्र के शारदा से पपीता भरकर पुष्कर राजस्थान लेकर जा रहा था। वहीं छोटा भाई भगवानसिंह अपने ट्रक क्रमांक RJ 09GD 2206 में सनावद से कपास भरकर भीलवाड़ा के लिए रवाना हुआ था। दोनों भाइयों ने रास्ते में मोबाइल पर बात की और लेबड़ के पास मानपुर में मिले। इसके बाद दोनों ट्रक साथ में रवाना हुए। रात करीब 9:30 बजे सातरुंडा से रतलाम की ओर जाने वाली फोरलेन मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के हमारे ट्रक के आगे-पीछे चलाने लगे। वे लगातार हॉर्न बजा रहे थे और कट मारते हुए करतबबाजी कर रहे थे।

[also_read ids="5196,5178" title="ये भी पढ़ें"]

पहले विवाद किया फिर दोस्तों को बुला लिया

उदयसिंह के अनुसार रात करीब 10:00 बजे दोनों भाइयों ने ट्रक बिलपांक फंटे के पास एक होटल के सामने खड़े कर चाय पीने लगे। तभी वहां मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43EC 3484 से उक्त तीनों लड़के वहां पहुंच गए। इनके नाम भारत, रोहित और सूरज हैं। वे हमारे पास आए और ट्रक से पानी निकलने की बात को लेकर विवाद करने लगे। उन्होंने कॉल कर अपने दोस्तों को भी भी कॉल कर दिया। इससे थोड़ी ही देर बाद वहां दो मोटरसाइकिल MP 43DR 9181 और MP 43ZL 3563 पर चार और युवक आ गए।

एक युवक पहले से था मौजूद

एक युवक पहले से मौजूद होटल पर एक अन्य आरोपी वहां पहले से ही मौजूद था। उसने और मोटरसाइकिलों पर आए सात लड़कों ने एकमत होकर दोनों ट्रक ड्राइवर भाइयों के साथ लाठी और लोहे की टामी से मारपीट की। आरोपियों ने हाथ-पैर और सिर पर जानलेवा हमले किए। नतीजतन उदयसिंह और भगवानसिंह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तत्कालन रतलाम में शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां छोटे भाई भगवान सिंह ने दम तोड़ दिया।

[also_read ids="4932,4968" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और ट्रक ड्राइवर भाइयों पर हमला करने वाले आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक 16 वर्षीय किशोर के अलावा भरत पिता बाबूलाल भूरिया (40) निवासी चिकलिया, रोहित पिता रामेश्वर निनामा (19), रामेश्वर पिता शोभाराम निनामा (50), जगदीश पिता शोभाराम निनामा (45), कन्हैया पिता रामेश्वर निनामा (21) और तुलसीराम पिता धूलजी (28) शामिल हैं। घटना में आरोपी भरत पिता बाबूलाल भूरिया (40) भी घायल हुआ है जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया है।

]]>
Fri, 20 Mar 2026 14:47:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
धोखाधड़ी मामले में सलमान खान को 7 साल की सजा, न्यायालय ने 2 हजार रुपए अर्थ दंड भी किया https://acntimes.com/salman-khan-sentenced-to-7-years-in-prison https://acntimes.com/salman-khan-sentenced-to-7-years-in-prison एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने फर्जी अंकसूची लगाकर नौकरी हथियाने वाले सलमान खान को 7 साल की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर दो हजार रुपए का अर्थदंड भी किया गया है। अर्थदंड नहीं चुकाने पर उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि न्यायालय ने फर्जी अंकसूची लगाकर जिला अस्पताल में लेब असिस्टेंट की नौकरी हथियाने वाले अभियुक्त सलमान पिता अनवर खान (38), निवासी नागझिरी, उज्जैन को सजा सुनाई गई है। तीन धाराओं में 7 वर्ष व एक में 2 वर्ष की सजा हुई है। पाटीदार के अनुसार दिनांक 25.04.2017 को डॉ. प्रभाकर ननावरे ने एक आवेदन थाने स्टेशन रोड रतलाम पर प्रस्तुत किया था। इसमें बताया था कि अनवर खां एनएमए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपलौदा का शासकीय सेवा में रहते हुए दिनांक 08.11.2014 को निधन हो गया था। निधन के बाद उनके पुत्र सलमान ने दिनांक 13.02.2015 को अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। साथ में शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं एवं हायर सेकंण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) की साइंस बायलॉजी की अंकसूची सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए थे।

[also_read ids="5493" title="ये भी पढ़ें"]

अंकसूची के सत्यापन में खुली फर्जीवाड़े की पोल

दिनांक 10.06.2016 को अभियुक्त सलमान खान को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थायी नियुक्ति जिला चिकित्सालय रतलाम में लेब असिस्टेंट (तृतीय श्रेणी) के पद पर प्रदान की गई थी। दिनांक 13.06.2016 को अभियुक्त सलमान ने जिला चिकित्सालय रतलाम में लेब असिस्टेंट का पद भी ज्वाइन कर लिया। जिला चिकित्सालय रतलाम से पत्र के माध्यम से दिनांक 27.02.2017 को संचालक मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल भोपाल से अभियुक्त सलमान की हायर सेकंण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) की अंकसूची का सत्यापन करवाने पर भोपाल से जानकारी दी गई कि कार्यालयीन अभिलेखानुसार मिलान करने पर अंकसूची का मिलान नहीं हो पाया है। इससे सिविल सर्जन रतलाम द्वारा दिनांक 12.04.2017 को अवगत कराया गया कि अभियुक्त सलमान की अंकसूची असत्य, फर्जी एवं कूट रचित है।

[also_read ids="4347" title="ये भी पढ़ें"]

97 हजार रुपए से ज्यादा मिला वेतन

शिकायत में बताया गया कि अभियुक्त सलमान खान ने नियुक्ति दिनांक से शासकीय राशि कुल 97,348 रुपए वेतन के रूप में प्राप्त किए। सलमान ने विभाग को गुमराह कर नियुक्ति प्राप्त की है। थाना स्टेशन रोड पर सहायक उप निरीक्षक केसर सिंह यादव को डॉ. प्रभाकर ननावरे का आवेदन प्राप्त होने पर अभियुक्त सलमान पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 467, 468, 409 में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।

[also_read ids="5478" title="ये भी पढ़ें"]

परीक्षा का फॉर्म ही नहीं भरा, अंकसूची में मुहर और नंबर भी फर्जी

प्रकरण में पैरवीकर्ता अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस द्वारा थाने से अंकसूची का सत्यापन प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरमौर जिला रीवा से करवाया गया। वहां से जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्त सलमान ने हायर सेकंडरी का फॉर्म भरा ही नहीं। इतना ही नहीं वर्ष 2007 में मध्य प्रदेश राज्य ओपन की परीक्षा आयोजित होने की जानकारी के साथ-साथ विवादित अंकसूची उनके कार्यालय से जारी होना नहीं पाया गया। अंकसूची में लगाई गई सील भी उनके विद्यालय की नहीं है और अंकसूची पर जो अनुक्रमांक लिखे हैं वे किसी भी विद्यार्थी को जारी नहीं किए गए हैं।

]]>
Wed, 18 Mar 2026 23:47:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
दुष्कर्मी को सजा ! लड़की का मोटरसाइकिल से किया अपहरण और किया रेप, न्यायालय ने सुनाई 10 साल की सजा, 9 गवाह व DNA रिपोर्ट सहित 37 दस्तावेज बने फैसले का आधार https://acntimes.com/rapist-sentenced-to-10-years https://acntimes.com/rapist-sentenced-to-10-years एसीएन टाइम्स @ रतलाम । तृतीय सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर ने ज्यादती के एक मामले में अभियुक्त को 10 साल की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अर्थदंड भी सुनाया है। मामले में 9 गवाहों की गवाही, 37 दस्तावेज तथा डीएनए रिपोर्ट सजा का आधार बनी।

[follow_us]

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने बताया कि घटना 28 फरवरी 2024 की है। आरोपी दिलीप पिता पीरचंद (19) निवासी ग्राम बाली थाना सरवन अपने दो दोस्तों बहादुर पिता कैलाश (23) निवासी ग्राम अमरपुरा एवं प्रकाश पिता मोहन (20) निवासी ग्राम जंबूरिया के साथ शाम 6:00 बजे दो अलग-अलग मोटरसाइकिल से शहर के स्टेशन रोड क्षेत्र में शर्मा रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे थे। यहां एक लड़की अपनी बहन के बेटे से बात कर रही था। दिलीप ने उस लड़की का हाथ पकड़ लिया और धमकी दी कि चुपचाप मेरे साथ चल वरना जान से खत्म कर दूंगा। दिलीप ने लड़की को जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया जबकि उसके दोनों साथियों ने लड़की की बहन के बेटे को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।

[also_read ids="3790,3985" title="ये भी पढ़ें"]

पीड़िता के भाई को देख भाग निकले आरोपी

इसके बाद आरोपी पीड़िता और उसके भतीजे को पीएनटी कॉलोनी स्थिति एक कमरे में ले गए और दोनों को रातभर रखा। इस दौरान आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया जबकि उसके भतीजे को आरोपी के दोस्तों ने दूसरे कमरे में बंद कर के रखा। उधर, लड़की घर नहीं पहुंची तो उसके भाई ने तलाश शुरू की। उसे सुबह पता चला कि उसे कोई जबरदस्ती पीएनटी कॉलोनी उठा ले गया है। इससे वह सुबह करीब 7.00 बजे पीएनटी कॉलोनी जा धमका। लड़की के भाई को वहां पाकर तीनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।

डीएनए रिपोर्ट थी पॉजिटिव

भाई पीड़िता और भांजे को साथ लेकर स्टेशन रोड पुलिस थाना पहुंचा जहां पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की विवेचना पूरी कर पुलिस ने अप्रैल 2024 में चालान प्रस्तुत किया। इस पर 7 नवंबर 2024 को साक्षी कथन की प्रक्रिया शुरू हुई। कार्रवाई के दौरान 9 गवाहों के बयान हुए। अभियोजन की ओर से डीएनए रिपोर्ट सहित 37 प्रकार के दस्तावेज और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। डीएनए की रिपोर्ट धनात्मक होने से आरोपी दिलीप द्वारा पीड़िता के ज्यादती किए जाने की पुष्टि हो गई थी।

[also_read ids="899,3790" title="ये भी पढ़ें"]

पीड़िता के बयान बने सजा का आधार

प्रकरण तृतीय सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर के न्यायालय में विचाराधीन था। पीड़िता ने आरोपी दिलीप द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने की बात कही। इसके चलते न्यायालय ने आरोपी दिलीप को भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376 (2)n, 506 में दोषसिद्ध होने पर 10 वर्ष, 7 वर्ष एवं 3 वर्ष की सजा सुनाई एवं साढ़े तीन हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। सभी सजा साथ-साथ चलेगी। अन्य दो आरोपी बहादुर तथा प्रकाश के विरुद्ध कोई साक्ष्य नहीं होने पर उन्हें दोष मुक्त किया गया। खास बात यह है कि न्यायालय यह फैसला 45 कार्य दिवस में ही सुना दिया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने की।

[also_read ids="5195,5312" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 15 Mar 2026 17:10:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
सफलता ! 70 ग्राम MDMA ड्रग के साथ मंदसौर के तीन आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की मोटरसाइकिल से ला रहे थे https://acntimes.com/3-accused-arrested-with-70-grams-of-mdma https://acntimes.com/3-accused-arrested-with-70-grams-of-mdma एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पिपलौदा पुलिस ने मादक पदार्थ MDMA की तस्करी के आरोप में मंदसौर जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे। पुलिस ने मादक पादार्थ के साथ ही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार 26.02.2026 की रात पिपलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति बिना नम्बर की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से MDMA ड्रग लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने सुजापुर फंटा-पंचेवा पर घेराबंदी की। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार मोइन पिता लतीफ मोहम्मद (20) निवासी स्टेशन रोड दलौदा जिला मंदसौर के कब्जे से 70 ग्राम MDMA बरामद हुआ। पुलिस ने एमडीएमए और बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

[also_read ids="4226,4159,5288" title="ये भी पढ़ें"]

दो और आरोपी भी शामिल

प्रकरण में विवेचना के दौरान वारदात में अन्य आरोपी आशिफ पिता सलीम मंसूरी (21) निवासी ग्राम कचनारा थाना दलौदा और अयान पिता मोइन मंसूरी (20) निवासी करीम कॉलोनी स्टेशन रोड दलौदा जिला मंदसौर को भी शामिल होने की जानकारी मिली। इससे पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

[follow_us]

इनकी भूमिका सराहनीय रही

तस्करों की धरपकड़ में निरीक्षक रमेश कोली (थाना प्रभारी पिपलौदा), उप निरीक्षक राजू मखोड़, उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह राठौर, सउनि कैलाश बोराना, प्रधान आरक्षक अनिल डोडियार, आरक्षक राहुल लोहार, सोनपाल सिंह, आरक्षक प्रेम मस्कोले, कमल सिंह, अभय चौहान, सतीष परमार, जितेन्द्र माली, सैनिक अशोक कुमावत की सराहनीय भूमिका रही।

]]>
Sat, 28 Feb 2026 23:52:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
शिक्षा के मंदिर में दरिंदगी ! प्राइवेट स्कूल में 7वीं की छात्रा से गैंगरेप, 4 शिक्षक समेत 5 गिरफ्तार, आरोपियों में 1 महिला शिक्षक भी https://acntimes.com/12-year-old-girl-sexually-assaulted-in-private-school https://acntimes.com/12-year-old-girl-sexually-assaulted-in-private-school

एसीएन टाइम्स @ अनुगुल । देश के ओडिशा जिले के एक प्राइवेट स्कूल में 12 वर्षीय एक छात्रा के साथ सामूहिक ज्यादती की मामला दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा का दो वर्ष से यौन शोषण किया जा रहा था। पिता की शिकायत और बाल कल्याण समिति के निर्देश के बाद पुलिस ने 3 पुरुष और 1 महिला शिक्षक तथा एक महिला चपरासी को गिरफ्तार किया है।  

मामला ओडिशा के केंद्रापाड़ा जिले के राजकनिका विकासखंड के एक प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। इसकी पुष्टि पट्टामुंडई के एसडीपीओ सुकांत कुमार पात्रा ने मीडिया से चर्चा में की। उन्होंने बताया कि स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा के यौन शोषण के मामले में शिक्षक चंदन कुमार प्रुस्ती (37), बिस्वारंजन साहू (31), रश्मिकांता बिस्वाल (47) और चपरासी मिनाती बाई (34) के रूप में हुई, ये सभी शिक्षक थे और रश्मि रंजन राणा (32) स्कूल  गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। महिला शिक्षिक पर इस संज्ञीन अपराध में सहयोग करने और छिपाने का आरोप है।

मजदूरी से लौटा पिता तब पता जला मामला

जानकारी के अनुसार छात्रा का पिता नई दिल्ली में नल फिटिंग का काम करता है। वह मजदूरी से घर लौटा तो उसे अपनी पत्नी से बेटी के यौन शोषण का पता चला। उसने राज्य बाल हेल्पलाइन से संपर्क साधा और रोते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। मामला संज्ञान में आते ही इसकी जनकारी बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को दी गई। समिति की अध्यक्ष स्वगतिका परिडा ने इसे गंभीरता से लिया और टीम के साथ पीड़िता के घर पहुंची।

स्कूल परिसर में हुआ शोषण, भाई को धमकाया

जांच के लिए पहुंची टीम के पीड़िता और उसके परिजन ने बताया कि छात्रा का यौन शोषण स्कूल परिसर में हुआ। शिक्षकों और चपरासी ने छात्रा का कई बार यौन शोषण किया। इसमें महिला शिक्षक की भी मिलीभगत रही। इतना ही नहीं आरोपियों ने मामले के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए पीड़िता के छोटे भाई को जान से मारने की धमकी तक दी गई। पूरी जानकारी लेने के बाद समिति ने पिता को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा। इसके चलते पीड़िता के पिता की शिकायत पर राजकनिका थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षकों और चपरासी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया।

अब आगे क्या...

जानकारी के अनुसार अब मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान करवाए जाएंगे। ये बयान बीएनएसएस की धारा 180 के तहत होंगे। पीड़िता और आरोपियों को एडीएसजी-सह-विशेष पॉक्सो न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही छात्रा को सुरक्षा, सहायता और मनोवैज्ञानिक मदद उपलब्ध करवाने के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष भी पेश किया जाएगा। बता दें कि, स्कूल 24 साल पुराना होकर यहां वर्तमान में 600 विद्यार्थी हैं जिन्हें पढ़ाने के लिए 20 शिक्षक नियुक्त हैं।

]]>
Tue, 24 Feb 2026 02:15:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में वारदात ! शहर के व्यस्ततम इलाके की सराफा दुकान में दिनदहाड़े चोरी, कई बार दुकान के अंदर&बाहर हुआ चोर सोना व नगदी ले उड़ा https://acntimes.com/ratlam-jewellery-shop-burgled-in-broad-daylight https://acntimes.com/ratlam-jewellery-shop-burgled-in-broad-daylight

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के व्यस्ततम इलाके नौलाईपुरा में दिनदहाड़े चोरी हो गई। एक चोर सराफा दुकान में कई बार अंदर और बाहर हुआ और नकदी और सोने के आभूषण ले उड़ा। पूरी घटना सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार वारदात नौलाईपुरा स्थित पुखराज ज्वैलर्स शॉप पर हुई। अपराह्न करीब 4 बजे एक अज्ञात बदमाश दुकान के अंदर घुसा। उसने थोड़ी देर वहीं बैठने के बाद इधर-उधर चीजों को ताकना शुरू हुआ। इस दौरान वह कई बार दुकान के बाहर गया और फिर अंदर आया। उसने हर बार काउंटर पर रखी वस्तुएं देखी और गल्ले से सोने के आभूषण और नकदी चुला कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने दुकान में लगा सीसीटीवी फुटेज चैक किया जिसमें एक युवक दुकान में बैठा हुआ दिख रहा है। फुटेज में वह कई बार दुकान में घुसता और फिर बाहर होता नजर आ रतलाम है।

[also_read ids="5422,5418" title="ये भी पढ़ें"]

चाय पीने गया था दुकान संचालक

जानकारी के अनुसार जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त दुकान मालिक मनीष चौरड़िया रोजाना की तरह ही पास में चाय पीने गए थे। तभी चोर ने मौका देखकर दुकान में रखी करीब पांच हजार नगद और 5 ग्राम सोने के आभूषण पर हाथ साफकर फरार हो गया। दुकान मालिक के अनुसार लाइट जाने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की तारीख लाइट जाने पर गड़बड़ हो जाती है। चौरड़िया द्वारा जानकारी दिए जाने पर माणक चौक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

]]>
Mon, 23 Feb 2026 23:32:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष के बेटे गौरव और भतीजे नीरज सहित चार के विरुद्ध केस दर्ज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का है आरोप https://acntimes.com/ratlam-fir-against-four-people-including-son-and-nephew-of-sindhi-samaj-president https://acntimes.com/ratlam-fir-against-four-people-including-son-and-nephew-of-sindhi-samaj-president एसीएन टाइम्स @ रतलाम । औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष राधाकिशन सतवानी के बेटे और भतीजे सहित 4 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने वाट्सएप पर पोस्ट करने को लेकर एक युवक के घर और वाहन में तोड़-फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस के अनुसार वरदान नगर निवासी कमल गुरनानी ने शिकायत दर्ज करवाई है, साथ ही एक सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा। गुरनानी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को करीब 11.20 बजे पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष सतवानी का बेटा गौरव सतवानी, भतीजा नीरज सतवानी अपने साथियों कार्तिक सैनी और अमित वोहरा के साथ चार पहिया वाहन से उनके घर पहुंचे। उनके हाथों में डंडे भी थे। आरोपियों ने घर का दरवाजा खटखटाकर गुरनानी को बाहर आने के लिए कहा। इस पर गुरनानी ने कहा कि अभी रात है वे सुबह बात करेंगे। लोहे का गेट होने से आरोपी उनके घर के अंदर प्रवेश नहीं कर सके इससे वे इससे उन्होंने गाली-गलौज करते हुए बाहर खड़ी कार एमपी 43 बीडी 0963 के कांच और हडलाइट में तोड़फोड़ कर दी।

वाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट से हुआ विवाद

फरियादी गुरनानी ने बताया कि वे मार्केटिंग का काम करते हैं। गुरनानी के अनुसार गत 16 फरवरी को समाज के वाट्सएप ग्रुप पर अध्यक्ष राधाकिशन सतवानी को कुछ शब्दों के प्रयोग किए जाने पर आपत्ति दर्ज करवाई थी। इसी से नाराज होकर उनके बेटे-भतीजे ने उक्त घटना को अंजाम दिया और यह धमकी भी दी कि यदि भविष्य में ग्रुप में उनके पिता के खिलाफ कुछ लिखा तो जान से मार देंगे।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने कमल गुरनानी की शिकायत पर आरोपी गौरव सतवानी निवासी देवरा देवनारायण कॉलोनी, नीरज सतवानी पिता ठाकुरदास निवासी इंद्रानगर, अमित वोहरा और कार्तिक सैनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 324(4), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

]]>
Fri, 20 Feb 2026 23:00:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
Sexual Harassment ! 12वीं की छात्रा को मादक पदार्थ चटाकर किया Kiss, मोबाइल से फोटो खींचकर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया https://acntimes.com/12th-student-was-drugged-kissed-and-pressured-into-sexual-intercourse https://acntimes.com/12th-student-was-drugged-kissed-and-pressured-into-sexual-intercourse एसीएन टाइम्स @ रतलाम । औद्योगिक क्षेत्र थाने पर 12वीं की एक छात्रा की शिकायत पर एक युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को सफेद रंग का मादक पदार्थ चटाकर उसे किस किया और उसका फोटो भी बना लिया। आरोपी ने किशोरी पर यौन संबंध बनाने का भी दबाव डाला। इतना ही नहीं उसने पीड़िता को जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी भी दी।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने अपनी नानी के साथ थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह कक्षा 12वीं में पढ़ती है। गत 30.11.2025 की शाम को वह अपनी एक सहेली के साथ एक अन्य सहेली का जन्मदिन मनाने के लिए उसके घर गई थी। वहां एक अनजान लड़का भी मिला जिसने अपना नाम मुन्नालाला बताया। इसी दौरान उसने किशोरी को सफद पाउडर जैसी कोई वस्तु खाने के लिए दी। उसने खाने से मना कर दिया तो मुन्नालाला नामक लड़का बोला कि तु खाकर तो देख, अच्छी चीज है। अगर खाने में अच्छी नहीं लगे तो थूंक देना।

पाउडर चाटते ही आ गए चक्कर

किशोरी ने उस पर भरोसा कर लिया और वह पाउडर चाट लिया। पाउडर चाटते ही उसे चक्कर आने जैसा लगा तो वह पाउडर थूंकने के लिए घर के बाहर आ गई। तभी वहां उक्त लड़का भी पहुंच गया और उसने बुरी नीयत से किशोरी को पकड़कर गाल पर किस कर लिया। लड़के ने किस करते हुए अपने मोबाइल फोन पर फोटो भी ले लिया। आरोपी ने किशोरी से यौन संबंध बनाने के लिए भी कहा जिसके लिए उसने डांट दिया। किशोरी ने यह भी कहा कि मैं मुस्लिमों से बात नहीं करती। उसने फोटों खींचने को लेकर भी नाराजी जताई और पुलिस में शिकायत करने की बात भी कही।

इसलिए अब दर्ज करवाई शिकायत

किशोरी ने पुलिस को बताया कि पुलिस शिकायत करने का कहने पर आरोपी ने उसे जान से मारने तथा किस करते हुए खींचा गया फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। इससे वह काफी डर गई और उसने किसी से कुछ नहीं कहा। किशोरी ने बताया कि उसे बाद में पता चला कि आरोपी ऐसी हरकतें कई अन्य लड़कियों के साथ कर चुका है। इसलिए उसने हिम्मत जुटाकर नानी के साथ रिपोर्ट करवाने आई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 75 (1)(i), 75(1)(ii) तथा 351(3) में प्रकरण दर्ज किया है। 

जानिए, लगाई गई धाराओं के बारे में

भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 75 यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) से संबंधित है। इसके अंतर्गत धारा 75(1)(i) अनचाहे शारीरिक संपर्क और 75(1)(ii) यौन संबंधों की मांग के लिए 3 साल तक के कठोर कारावास या जुर्माने का प्रावधान करती है। यह एक गंभीर, संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध है।

]]>
Fri, 20 Feb 2026 15:41:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में उत्पात ! कमीशन और मुफ्त की शराब के लिए बदमाशों ने कुल्हाड़ी से किया हमला, सेल्समैन को धमकाया, बोतलें भी फोड़ दीं, देखें वीडियो... https://acntimes.com/ratlam-liquor-shop-vandalized-salesman-threatened https://acntimes.com/ratlam-liquor-shop-vandalized-salesman-threatened एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के रावटी में बदमाशों ने एक शराब दुकान में घुसकर उत्पात मचाया। कुल्हाड़ी लेकर आए बदमाशों ने कमीशन और मुफ्त की शराब नहीं देने पर पहले सेल्समैन को धमकाया और उसके बाद शराब की बोतलें फोड़ दीं। सेल्मैन की शिकायत पर रावटी पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार रावटी स्थित देशी-विदेशी कम्पोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन विजय जायसवाल ने रावटी थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि मैं ग्राम अरंगी, जिला चन्दौली, उत्तरप्रदेश का रहने वाला हूँ और देशी-विदेशी कम्पोजिट दुकान रावटी पर सेल्समैन / हेल्पर का काम करता हूँ। उसने बताया कि दिनांक 12.02.2026 को मैं दुकान के अन्दर बैठकर हिसाब-किताब कर रहा था तभी रात करीब 09.30 बजे बद्री डोडियार निवासी मलवासी और अर्जुन गरवाल निवासी हरथल दुकान पर आये। आते ही उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी। अर्जुन गरवाल ने कहा कि तुम हमें कमीशन की दारू क्यों नहीं देते हो और साथ लाई कुल्हाड़ी से दुकान की रैक पर रखी शराब की बोतले फोड़ने लगा। इस तोड़-फोड़ में करीबन 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

बाहर भाग कर बचाई जान

सेल्समैन ने बताया कि आरोपी बद्री डोडियार ने उसे धमकाया और कहा कि अगर तुम लोगों ने हमको कमीशन की दारू और हर हफ्ते दारू पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो तुमको जान से खत्म कर देंगे। इससे सेल्समैन ने दुकान के बाहर भाग कर जान बचाई। तभी वहां दुकान पर काम करने वाले हीरामणि पिता संतोष कुमार, निवासी मऊ, जिला चित्रकूट और पास की दुकान पर काम कर रहे धूलिया भी वहां आ गए। दोनों ने ही उक्त घटना देखी।

...तो करते रहेंगे ऐसी ही तोड़-फोड़

सेल्समैन के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बद्री डोडियार और अर्जुन गरवाल, अपने साथी मुन्नालाल मईड़ा तथा एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल से भाग गए। जाते-जाते वे बोल रहे थे कि आज के बाद हम लोगों को कमीशन की दारू नहीं दी या पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो तुम्हारी दुकान में और तोड़-फोड़ करेंगे। इसके बाद सेल्समैन ने मैनेजर पप्पू तीवारी को मोबाइल पर कॉल कर जानकारी दी। मैनेजर तिवारी के आने पर रिपोर्ट करवाने थाने पहुंचा। रावटी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) – 2023 की धारा 296(a), 351(3), 324(4), 119(1), 3(5) एवं 333 के तहत आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

]]>
Fri, 13 Feb 2026 16:29:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी सफलता ! सिर पर नकली बाल लगाने वाले इरफान और आमिर ने नामली में दिनदहाड़े की थी चोरी, पुलिस ने 10 घंटे के भीतर ही 300 किलोमीटर पीछा कर दबोचा https://acntimes.com/ratlam-2-thieves-arrested-they-had-committed-a-theft-in-namli https://acntimes.com/ratlam-2-thieves-arrested-they-had-committed-a-theft-in-namli एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की पुलिस ने विभिन्न अपराधों में सक्रिय अंतरराज्यीय स्तर के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ के निवासी इन आरोपियों ने मंगलवार को दिनदहड़ा नामली में एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धर-दबोचा। इसके लिए उन्हें 300 किलोमीटर तक पीछा करना पड़ा। आरोपियों से चोरी के माल बरामद करने के साथ वारदात में उपयोग की गई कार और ताला तोड़ने के अलग तरह के औजार भी जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध 21 आपराधिक केस दर्ज हैं।  

वारदात का खुलासा एसपी अमित कुमार ने बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता में किया। एसपी ने बताया कि 27 जनवरी 2026 को फरियादी सुरेश पिता प्रहलाद धाकड़ ने नामली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वे प्रातः लगभग 11.00 बजे घर पर ताला लगाकर खेत चले गए थे। शाम करीब 05.00 बजे लौटने पर घर का मुख्य ताला टूटा मिला। अंदर गोदरेज की आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। धाकड़ की रिपोर्ट पर नामली थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 303(2), 331(3) बीएनएस में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

त्वरित एवं साहसिक पुलिस कार्यवाही

एसपी के अनुसार मामला संज्ञान में आते ही SDOP किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन और नामली थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया। इनमें एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। टीम ने उक्त वाहन की तलाश कर पीछा शुरू किया। इस दौरान वाहन बड़नगर होते हुए उज्जैन की ओर जाता नज़र। आरोपी हाईवे पर ब्रिज के नीचे वाहन उतार–चढ़ाकर तथा बार-बार रास्ते बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे।

300 किलोमीटर तक किया पीछा

एसपी ने बताया कि पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब 300 किलोमीटर तक उनका पीछा करना पड़ा। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद कार से बदनावर और बड़नगर होते हुए उज्जैन की तरफ जा रहे थे। शंका होने पर उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन फिर से बड़नगर की ओर यू-टर्न ले लिया जहां पुलिस की बी-टीम सामने नजर आई। इससे उन्होंने वाहन बदनावर की ओर भगाया और पुनः रतलाम तरफ आ गए। पुलिस लगातार पीछा कर रही थी और नामली से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई 8 लेन रोड के पास ग्राम बाहरपत्थर पर घेराबंदी कर उनकी कार को रोक लिया और इरफान पिता मुन्नू सैफी (38) निवासी मकान नं. 1280, गली नं. 02, जाकिर हुसैन कॉलोनी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) एवं आमिर पिता तस्लीम पठान (38) निवासी मकान नं. 3037, जाकिर कॉलोनी, इकबाल नगर, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

सेकंड हेंड कार से की वारदात, औजार भी जुगाड़ का

(चोरी और अन्य वारदात को अंजाम दने के लिए आरोपियों द्वारा यह खास प्रकार का औचार उपयोग किया जाता है। यह दो हिस्सों में बंट सकता है। आरोपी इसकी मदद से पल भर में ताला तोड़ देते थे।)

एसपी ने बताया पुलिस ने आरोपियों के पास से नामली से चुराए गए अभूषण जब्त किए हैं। उनके पास से वारदात में उपयोग की गई कार क्रमांक DL8CAU7936 भी जब्त की गई है। एसपी के अनुसार कार सेकंडहैंड है जो आमिर ने किसी से 1 लाख 50 हजार रुपए की खरीदी थी। आरोपियों से जब्त सामान में सोने का लगभग 5.5 ग्राम वजनी मंगलसूत्र ( कीमत 85 हजार रुपए), 1 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी (16 हजार रुपए), 5 ग्राम वजनी सोने के 18 मोती (80 हजार रुपए), 100 ग्राम वजनी चांदी की पायजेब (36 हजार रुपए), 15 ग्राम की चांदी की 6 बिछूड़ी (5400 रुपए), ताला तोड़ने का अनूठे लोहे के औजार शामिल हैं। चोरी में प्रयुक्त औजार खास तरह का है जो जरूरत पड़ने पर जुड़ सकते हैं।

हाईवे के पास के मकानों को बनाते थे निशाना, बदल लेते थे हुलिया

(ये दो व्यक्ति नहीं बल्कि एक ही आरोपी इरफान सैफी है जो वारदात के समय विग (नकली बाल) लगा लेता था।)

एसपी ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर किस्म के हैं। ये वाहन से जहां से भी गुजरते हैं वहां हाईवे के आसपास के सूने मकानों को निशाना बनाते थे। वारदात को चंद मिनट में ही अंजाम देकर कार से फरार हो जाते थे। नामली में भी उन्होंने शाम करीब 4.30 बजे मात्र 8-10 मिनट के भीतर ही चोरी कर फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोप इरफान के सिर पर बाल नहीं होने से वह वारदात के दौरान नकली बाल (विग) लगा लेता था ताकि वे आसानी से पहचाना न जा सके। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से आरोपियों के अलग-अलग तरह के कपड़े और चश्मे भी बरामद हुए हैं। वे इनकी मदद से अपना हुलिया बदल लेते थे।

आपराधिक रिकॉर्ड है दोनों का

सीसीटीएनएस रतलाम टीम की मदद से हुई जांच में सामने आया कि आरोपी अत्यंत शातिर अपराधी हैं। आरोपी आमिर के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास सहित विभिन अपराधों के 10 केस दर्ज हैं। इसी प्रकार इरफान के विरुद्ध 11 केस दर्ज हैं। दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एवं एंटी सोशल एक्टिविटी से जुड़े अपराध भी दर्ज हैं। ये अपराध उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं उत्तराखंड में पंजीबद्ध हैं। दोनों इन प्रयासों में लंबे समय से फरार थे। रतलाम जिले के नामली के अलावा उन्होंने अन्य वारदात करने की बात कही है जिसके बारे में पूछताछ जारी है।

इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

नामली थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी, उप निरीक्षक कन्हैया अवस्थी, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, हीरालाल चंदन, प्रधान आरक्षक नारायणसिंह, दिलीप रावत, आरक्षक माखनसिंह, रविन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इनका सराहनीय योगदान रहा

प्रधान आरक्षक गोपाल खराड़ी, कांतिलाल ओहरिया, साइबर सेल टीम निरीक्षक अमित कोरी, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, आरक्षक मयंक व्यास, विपुल भावसार, CCTNS शाखा के प्रधान आरक्षक लोमेश शर्मा, आरक्षक धर्मेन्द्र मइड़ा एवं बुआरसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

]]>
Wed, 28 Jan 2026 23:37:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी कार्रवाई ! रतलाम में चल रही थी अवैध MDMA ड्रग की फैक्ट्री, 10 किलो 930 ग्राम मादक पदार्थ और निर्माण सामग्री जब्त, दिलावर खान सहित 16 आरोपी गिरफ्तार https://acntimes.com/mdma-drug-factory-busted-in-ratlam-16-people-arrested https://acntimes.com/mdma-drug-factory-busted-in-ratlam-16-people-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस ने जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के चिकलाना गांव में अवैध रूप से मादक पदार्थ MDMA बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। दबिश के दौरान यहां से करीब 11 किलो मादक पदार्थ तथा निर्माण सामग्री जब्त की गई है। इसमें से कुछ मादक पदार्थ वाहनों में भी मिला। मामले में पुलिस ने दिलावर खान और एक नाबालिग सहित 16 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसपी अमित कुमार द्वारा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी और इससे जुड़े आरोपियों का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए मुखबिर तंत्र को भी ज्यादा सक्रिय किया गया है। इसी के चलते एसपी कुमार को मुखबिर से कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकलाना में मादक पदार्थ की फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने बहुत ही सावधानी के साथ तीन दिन तक रैकी की। इसकी मॉनीटरिंग खुद एसपी अमित कुमार भोपाल में बनाए अस्थायी कंट्रोल रूम से ही कर रहे थे।

संकेत मिलते ही बोल दिया धावा

सारी जानकारी जुटाने के बाद एसपी ने एएसपी रतलाम शहर राकेश खाखा एवं एएसपी रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में टीम गठित की। टीम का नेतृत्व संयुक्त रूप से जावरा एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान और रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया को सौंपागया। जैसे ही एसपी ने संकेत दिया टीम ने चिकलाना में आरोपी दिलावर लाला के निवास स्थान पर धावा बोल दिया जहां अवैध मादक पदार्थ MDMA बनाने की फैक्ट्री संचालित होते मिली।

16 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

दबिश में पुलिस को मौके 16 आरोपी MDMA का निर्माण करते मिले। तलाशी लेने पर घटना स्थल से 10 किलो 930 ग्राम MDMA पाया गया। इसके निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण और केमिकल आदि भी मिले।

ये हैं आरोपी

  1. दिलावर पिता फिरदौस लाला – निवासी चिकलाना
  2. याकूब पिता फकीरगुल खान – निवासी देवल्दी
  3. इमरान पिता इस्माइल खान – निवासी चिकलाना
  4. शोएब पिता अलीम खान – निवासी भीलवाड़ा
  5. अज़हर पिता दिलावर खान – निवासी चिकलाना
  6. अयाज़ पिता दिलावर खान – निवासी चिकलाना
  7. विनोद पिता बाबूनाथ – निवासी बरखेड़ी
  8. विक्रम पिता बाबूनाथ – निवासी बरखेड़ी
  9. रईस पिता रहीम गुल – निवासी चिकलाना
  10. शाहबाज पिता मीर बादशाह – निवासी देवलदी
  11. फरीदा पति दिलावर खान
  12. बखमीना पति याकूब खान
  13. फिजा पति अज़हर खान
  14. शायना पति दिलावर लाला
  15. मुमताज पति इस्माइल खान पठान
  16. एक नाबालिक आरोपी

वाहनों में मिला मादक पदार्थ, हथियार भी मिले

घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में स्कॉर्पियो एवं XUV 700 से भी अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी इन वाहनों के माध्यम से एमडी की सप्लाई की तैयारी कर रहे थे। उक्त दोनों वाहनों को भी जब्त किया गया है। तलाशी में दो अवैध 12 बोर की बंदूकें, 91 जिंदा कारतूस जब्त हुए।

राष्ट्रीय पक्षी मोर का रेस्क्यू किया

घर में राष्ट्रीय पक्षी मयूर (मोर) को अवैध रूप से पालतू बनाकर रखा गया था। सूचना पर रतलाम पुलिस के सहयोग से वन विभाग की टीम द्वारा दो मयूर का रेस्क्यू किया गया। इसके अतिरिक्त कीमती चंदन की लकड़ी भी बरामद हुई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

कालूखेड़ा थाने पर सभी 16 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 09/26 दर्ज किया गया। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22 व 25, आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरण में आरोपी दिलावर खान, उसके दामाद याकूब खान सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये शामिल रहे कार्रवाई में

एडिशनल एसपी रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक गायत्री सोनी, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, नारायण जादौन, राहुल जाट, दिलीप रावत, आरक्षक मयंक व्यास, ललित जगावत, राधेय, धीरज, रवि चंदेल, हर्षदीप गोल्डी सहित समस्त पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

जानिए, कौन है फैक्ट्री का मालिक

चिकलाना गांव में नशे की फैक्ट्री का खुलासा होने से लोग भौंचक हैं। फैक्ट्री का मालिक दिलावर खान पठान है जो 2023 में जावरा विधानसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से चुनाव लड़ा था। उसे उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण का करीबी बताया जाता है।

मादक पदार्थ की फैक्ट्री संचालित करते दिलावर के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही 'आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)' ने एक पत्र जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सत्येंद्र विद्रोही के हस्ताक्षर से जारी पत्र में बताया गया है कि दिलावर खान के चंद्रशेखर रावण और पार्टी का कोई संबंध नहीं है। पार्टी ने दिलावर की निष्क्रियता के कारण 2023 से ही उससे दूरी बना ली थी। उसे कोई जिम्मेदारी भी नहीं दी गई।

]]>
Fri, 16 Jan 2026 22:50:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
देह व्यापार के अड्डे पर दबिश ! मकान का नाम ‘राम कुटी’ और अंदर चल रहा था गंदा काम, मकान मालिक और पश्चिम बंगाल की युवती सहित तीन गिरफ्तार https://acntimes.com/ratlam-raid-on-a-prostitution-den-three-arrested https://acntimes.com/ratlam-raid-on-a-prostitution-den-three-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने शहर के अलकापुरी स्थित एक मकान में दबिश देकर तीन लोगों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मकान मालिक, उसकी पत्नी और पश्चिम बंगाल की एक लड़की शामिल है। जिस मकान में यह अनैतिक कार्य हो रहा था उसका नाम मालिक ने ‘राम कुटी’ रखा हुआ है। आरोपियों के मोबाइल फोन में कई बंगाल की ही कई अन्य लड़कियों के फोटो तथा आधार कार्ड भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के अलकापुरी क्षेत्र में आईटीआई के पीछे स्थित एक मकान ‘राम कुटी’ में अनैतिक कार्य होता है। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने रविवार शाम को एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर मुखबिर द्वारा बताए मकान पर भेजा। यहां उसकी चर्चा मकान के मालिक से हुई। इस दौरान लड़की उपलब्ध करवाने को लेकर दोनों के बीच सौदा तय हुआ। मकान में देह व्यापार होने की पुष्टि होते ही उक्त व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी।  जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम अनैतिक कार्य के अड्डे पर जा धमकी। यहां से पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में मकान मालिक अशोक पिता कमल आडवानी (48), सविता पति अशोक आडवानी (41) तथा एक युवती को हिरासत में लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंची। जहां आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 143 (4) के तहत प्रकरण दर्ज किया। दबिश के दौरान मौके से पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं।

दिल्ली से बुलवाया पश्चिम बंगाल की युवती को

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी दंपत्ति ने उनके द्वारा पश्चिम बंगाल की युवती से देह व्यापार करवाते थे। इसके बदले में ग्राहकों से एक हजार से डेढ़ हजार रुपए तक वसूल किए जाते हैं। जिस युवती को पकड़ा है उसे दिल्ली से बुलवाया था, हालांकि वह पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है। पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है देह व्यापार के इस धंधे में आडवानी दंपति के नेटवर्क में और कितनी लड़कियां शामिल हैं। दरअसल, दबिश के दौरान पुलिस को आरोपी दंपति के मोबाइल फोन से कई अन्य लड़कियों के फोटो और आधार कार्ड भी मिले हैं।

ये शामिल रहे कार्रवाई में

देह व्यापार के अड्डे पर कार्रवाई में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, सब इंस्पेक्टर ध्यानवीर सोलंकी, आरक्षक पवन मेहता, टीना सहित अन्य शामिल रहे।

]]>
Sun, 11 Jan 2026 22:28:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
ढोढर पुलिस को सफलता ! 200 ग्राम MDMA के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, 20 लाख रुपए है जब्त मादक पदार्थ की कीमत https://acntimes.com/ratlam-1-drug-trafficker-arrested-with-200-grams-of-mdma https://acntimes.com/ratlam-1-drug-trafficker-arrested-with-200-grams-of-mdma एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र की ढोढर चौकी की पुलिस ने 200 ग्राम MDMA (मिथाइल एनीडियोक्सी मेथामफेटामाइन) ड्रग के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। जब्तशुदा मादक पदार्थ का अनुमानित मूल्य करीब 20 लाख रुपए बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ MDMA की डिलीवरी के लिए ढोढर के कलालिया फन्टा जाने जाने वाला है। सूचना की तस्दीक के बाद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रघुवीर जोशी ने टीम को एक्टिव किया। टीम ने तत्काल घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी शिवलाल पिता रामलाल मालवीय (35) निवासी परवलिया को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास MDMA ड्रग मिला। तौल करवाने पर उसका वजन 200 ग्राम पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधान के तहत मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

समद खान ने उपलब्ध करवाया था मादक पदार्थ

पूछताछ के दौरान आरोपी शिवलाल ने बताया कि उक्त MDMA ड्रग उसे समद खान पठान, निवासी परवलिया ने 2–3 दिन पूर्व उपलब्ध करवाया था। उसके द्वारा डिलीवरी के लिए मंगवाई गई थी। थाना रिंगनोद पर आरोपी शिवलाल मालवीय एवं फरार आरोपी समद खान पठान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इनकी सराहनीय भूमिका रही

कार्रवाई में उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, सहायक उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय, आरक्षक जितेन्द्र व्यास, मुकेश गेहलोत, शोभाराम शर्मा, कृष्णपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।

]]>
Mon, 05 Jan 2026 18:13:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में लव जिहाद ! इमरान ने सोनू बनकर हिन्दू युवती से बनाए संबंध, पति से तलाक भी करवा दिया, अब दे रहा जान से खत्म करने की धौंस, FIR दर्ज https://acntimes.com/love-jihad-in-ratlam-case-registered-for-rape-of-a-hindu-woman https://acntimes.com/love-jihad-in-ratlam-case-registered-for-rape-of-a-hindu-woman एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला मुख्यालय पर लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक मुसलमान युवक ने सोनू बन कर एक हिन्दू युवती युवती को शादी का झांसा दिया और अवैध संबंध बनाएं। आरोपी युवक ने युवती का उसके पति से तलाक तक करवा दिया। युवती द्वारा शादी का कहे जाने पर अब उसे जान से खत्म करने की धमकी तक दी जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र थाने पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार रतलाम शहर के एक पॉश इलाके की 30 वर्षीय युवती ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। कक्षा 12वीं तक पढ़ी युवती ने पुलिस को बताया है कि उसकी जान-पहचान 2020 में राममंदिर क्षेत्र में एक युवक से हुई थी। उसने अपना नाम सोनू (हिन्दू) बताया था। इसके बाद युवती की शादी हो गई। 11 जून 2023 से आरोपी युवक से युवती की फिर सो फोन पर बातें होने लगीं। उसने शादी का झांसा देकर युवती को अपने पति से तलाक लेने के लिए कहा। युवती ने उस पर भरोसा कर लिया और जुलाई 2023 में अपने पति को छोड़कर पिता के यहां रहने ली।

मोबाइल फोन से खुली पोल

युवती के अनुसार गत 14 सितंबर 2023 को आरोपी युवक और वह शहर के नयागांव क्षेत्र में साक्षी पेट्रोल पंप के पास किराये के कमरे में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस दौरान आरोपी ने युवती से कहा कि जैसे ही जैसे ही तेरा अपने पति से तलाक हो जाएगा, वैसे ही दोनों शादी कर लेंगे। युवती के अनुसार किराये के कमरे में रहने के दौरान ही आरोपी के लोगों से मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान पता चला कि सोनू हिन्दू नहीं, मुसलमान है और उसका नाम इमरान है।

तलाक होने के बाद भी नहीं की शादी, दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि नयागांव के बाद दोनों शहर के ही महू रोड क्षेत्र में किराये के एक फ्लैट में रहने लगे। इसी दौरान 08 नवंबर 2024 को युवती का उसके पति से तलाक हो गया। तब उसने आरोपी इमरान को शादी करने के लिए तो उसने इनकार कर दिया और टालता रहा। इसी बात को लेकर दिनांक 26 दिसंबर 2025 की शाम करीब 4.00 बजे युवती की इमरान से बोलचाल हो गई। इसके बाद से वह पीड़िता को धमकी देने लगा कि यदि वह पुलिस के पास गई तो उसे जान से खत्म कर देगा।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

पीड़िता साहस जुटा कर 29 दिसंबर 2025 की रात औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। उसने बताया कि आरोपी इमरान ने उसे सभी जगह पत्नी की तरह रखा और उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने मामले में आरोपी इमरान उर्फ सुपर पिता मैमूद हुसैन निवासी शहर सराय रतलाम के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 64(1), 64(2)(m) एवं 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

]]>
Tue, 30 Dec 2025 18:47:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में ‘दरोगा’ के बेटे सहित 2 तस्कर 150 ग्राम MDMA ड्रग के साथ गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से कर रहे थे तस्करी https://acntimes.com/ratlam-2-smugglers-arrested-mdma-drug-seized https://acntimes.com/ratlam-2-smugglers-arrested-mdma-drug-seized एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की ढोढर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 150 ग्राम मिथाइल एनीडियोक्सी मेथामफेटामाइन (MDMA) मादक पदार्थ मिला है। पुलिस ने आरोपियों से मादक पदार्थ के साथ ही तस्करी में उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

एसपी अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियो व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस द्वारा निरंतर सर्चिंग की जा रही है और मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव किया गया है। दिनांक 21–22 दिसंबर की रात ढोढर पुलिस चौकी पर मुखबिर से मादक पदार्थ के अवैध परिवहन की सूचना मिली।

रिंगनोद थाने में दर्ज हुआ केस

जानकारी मिलने पर पुलिस ने बरखेड़ी फंटे पर सर्चिंग की। यहां आरोपी अफरोज पिता एहमद खाँ मेवाती (35) निवासी मेवातीपुरा, जावरा एवं नीलेशसिंह पिता दुलेसिंह ‘दरोगा’ (30) निवासी रिछापडुनि, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ के कब्जे से 150 ग्राम MDMA ड्रग व एक मोटरसायकिल जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध रिंगनोद पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 481/2025, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपियो से ड्रग के स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

इन्होंने दिखाई सक्रियता

मादक पदार्थ दर्ज करने में ताल थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी,  प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय, रक्षक जितेन्द्र व्यास, मुकेश, नरेन्द्र जगावत एवं कृष्णपाल सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

]]>
Mon, 22 Dec 2025 19:21:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
पत्नी और बेटे ने गला दबाकर की थी ऑटो चालक की हत्या, शव कंबल में लपेट कर तालाब में फेंका, दोनों को मिली उम्र कैद की सजा https://acntimes.com/ratlam-murderous-wife-and-son-sentenced-to-life-imprisonment https://acntimes.com/ratlam-murderous-wife-and-son-sentenced-to-life-imprisonment एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के अशोक नगर क्षेत्र में हुई ऑटो चालक की हत्या के मामले में सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने मृतक की पत्नी और पुत्र को उम्र कैद की सजा सुनाई है। दोनों अभियुक्तों ने विवाद और गाली-गलौच करने पर ऑटो चालक की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में शव कंबल में लपेट कर अमृत सागर तालाब में फेंक दिया था। शव को ठिकाने लगाने में एक अन्य व्यक्ति ने मदद की थी लेकिन न्यायालय का फैसला आने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी है।

अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने बताया कि 20 अक्टूबर 2020 को रुबीना खान निवासी अशोक नगर ने माणक चौक थाने पर पति इमरान खान की गुमशुदगी की सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि पति इमरान ऑटो चलाते हैं जो 19 अक्टूबर 2020 की रात करीब आठ बजे मोहल्ले वालों से लड़ाई-झगड़ा व गाली गलौच कर रहे थे। तब पुत्र सुल्तान खान इमरान को घर के अंदर ले गया था और बड़ी मुश्किल से समझाकर इमरान को शांत किया था। खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे इमरान बीड़ी का बंडल लाने का बोलकर घर से कहीं चला गया था और फिर वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों से पता करने पर भी कुछ पता नहीं चला है।

साक्षी के कथन से खुला राज

पत्नी रुबीना की सूचना पर से पुलिस ने इमरान की गुमशुदगी दर्ज कर की थी। मामले की जांच तत्कालीन प्रधान आरक्षक मुरली मकवाना को जांच सौंपी गई थी। जांच के दौरान 27 अक्टूबर 2020 को साक्षी शाकिर पिता छोटे खान तथा अनीस पिता स्व. नूर मोहम्मद के कथन लिए गए। उन्होंने बताया था कि इमरान का उसकी पत्नी रुबीना व लड़के सुल्तान से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। 19 अक्टूबर 2020 को भी लड़ाई-झगड़ा हुआ था जिसके बाद से इमरान गायब था। शाकिर व अनीस ने पुलिस को बताया था कि विवाद वाली रात 12.30 से 01.00 बजे के बीच 01.00 बजे के बीच रुबीना, उसका पुत्र सुल्तान एवं मित्र बबला उर्फ अफजल पिता अफसर हुसैन को कोई चीज कम्बल में लपेटकर ऑटो में डालकर कहीं ले जाते देखे गए थे।

पहले पत्नी ने फिर पुत्र ने दबाया गला

साक्षी के बयान के आधार पर पुलिस ने रुबीना, सुल्तान एवं बबला को थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की। आरोपी रूबीना व सुल्तान ने बताया था कि इमरान ने मोहल्ले वालों से विवाद किया था और गाली-गलौच कर रहा था। इससे वे इमरान को घर लेकर आए थे। इमरान ने वहां पत्नी रूबीना के साथ गाली-गलौच करने लगा। तब गुस्से में रुबीना ने इमरान का गला दब दिया था। वह मर नहीं रहा था इसलिए सुल्तान ने गला दबाया था। इमरान की मौत के बाद सुल्तान दोस्त बबला उर्फ अफजल हुसैन को बुलाकर लाया। बाद में तीनों ने मिलकर इमरान का शव कंबल में बांध दिया और आधी रात को उसके ही ऑटो में ले जाकर अमृत सागर तालाब में फेंक दिया था। ऑटो बबला चलाकर ले गया था।

सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे तीनों आरोपी

आरोपियों के कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने तालाब की सर्चिंग की तो उसमें लाल कंबल में बंधा इमरान खान का शव मिला। विवेचाना के दौरान पुलिस ने अशोक नगर से लेकर अमृत सागर तालाब क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए थे। इसमें 19 अक्टूबर 2020 की रात 12.37 बजे ऑटो तालाब की तरफ जाते हुए तथा रात 12.41 बजे वापस आते दिखा था। फुटेज में बबला ऑटो चलाते तथा रूबीना व सुल्तान ऑटो में बैठे दिखाई दिए थे।

यह हुई सजा, जुर्माना भी किया

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी बबला की मृत्यु हो गई। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने रुबीना और सुल्तान को इमरान की हत्या और साक्ष्य छिपाने के मामले में भादंवि की धारा 302 में उम्रकैद व धारा 201 में सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर 12-12 हजार रुपए जुर्माना भी किया। मामल में शासन की तरफ पैरवी अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने की।

]]>
Mon, 01 Dec 2025 01:07:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
अपराध लगातार ! एक और शिक्षक के विरुद्ध छात्रा से छेड़छाड़ का केस दर्ज, पीड़िता बोली& आरोपी और उसके बेटे ने की झूमा&झटकी, कपड़े भी फाड़े https://acntimes.com/ratlam-another-teacher-molested-a-student https://acntimes.com/ratlam-another-teacher-molested-a-student एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अभी रावटी थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और शिक्षक के विरुद्ध ऐसा ही केस दर्ज हो गया है। दूसरा आरोपी शिक्षक भी शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ है। उसके विरुद्ध एक छात्रा ने छेड़छाड़ जान से माने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रावटी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा ने रावटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह 15 नवंबर 2025 को शाम करीब 5.45 बजे अपने घर पर थी। तभी वहां रमेश पिता गमीरा लबाना (पड़वाल) और उसका बेटा संदीप उसके घर में घुस गए। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़-छाड़ करने लगे। इस पर पीड़िता ने शोर मचाने लगी तो आरोपी पिता-पुत्र ने उसके साथ मुक्कों से मारपीट की। उन्होंने झूमा-झटकी भी की जिससे किशोरी के कपड़े भी फट गए।

किशोरी के भाई व दादा के साथ भी की मारपीट

किशोरी ने बताया कि उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई और दादा वहां पहुंचे तो आरोपी रमेश और संदीप ने उनके साथ भी मुक्कों से मारपीट की। दोनों वहाँ से जाते समय अश्लील गालियां भी दे रहे थे। उनका कहना था कि आज तो तुम बच गए लेकिन फिर कभी भी मौका मिला तो तुमको जान से खत्म कर देंगे। घटना के वक्त छात्रा के माता-पिता रतलाम में थे। वहां से लौटने पर पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम बताया और थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : यह कैसा शिक्षक ? सरकारी स्कूल का अधेड़ शिक्षक छात्रा के घर में घुसा, हाथ पकड़ कर बोला- तू बहुत अच्छी लग रही है

प्राथमिक स्कूल का शिक्षक है आरोपी

छात्रा की शिकायत पर रावटी पुलिस ने आरोपी रमेश एवं उसके बेटे संदीप के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 74, 75(1), 296(a), 333, 115(2), 351(3), 3(5) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम – 2012 की धारा 7 एवं 8 के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी रमेश लबाना (पड़वाल) बाजना विकासखंड के उमर हाईस्कूल संकुल के अंतर्गत प्राथमिक स्कूल में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ है।

यह भी पढ़ें : Action against dirty teacher ! छात्रा को छेड़ने वाला शिक्षक गोविंद सिंह निलंबित, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त ने जारी किया आदेश

]]>
Mon, 17 Nov 2025 00:10:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
यह कैसा शिक्षक ? सरकारी स्कूल का अधेड़ शिक्षक छात्रा के घर में घुसा, हाथ पकड़ कर बोला& तू बहुत अच्छी लग रही है https://acntimes.com/government-school-teacher-molested-a-student https://acntimes.com/government-school-teacher-molested-a-student एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के जनजातीय बहुल गांव उमरन में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। अधेड़ उम्र का शिक्षक जबरदस्ती एक छात्रा के घर में घुस गया। इतना ही नहीं, उसने छात्रा का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ की और बोला कि- तू बहुत अच्छी लग रही है। पीडिता ने शिक्षक के विरुरुद्ध रावटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक का नाम गोविंद कसावत है और शासकीय प्राथमिक विद्यालय का विद्यार्थी है। कसावत के विरुद्ध एक छात्रा ने रावटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर उसके स्कूल की छुट्टी थी। उसके भैया रोज की तरह अनाज की दुकान पर गए थे और माता-पिता व भाभी काम के सिलसिले में रतलाम गए थे। इसी दौरान करीब दोपहर 3:30 बजे वह खेत पर चने की फसल देखने गई थी। खेत से घर लौटते समय आरोपी शिक्षक गोविंद कसावत उसका पीछा करने लगा और छात्रा के घर तक पहुंच गया।

पैसे देने का दिया प्रलोभन

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक ने उससे कहा कि- तू बहुत अच्छी लग रही है, तेरा मोबाइल नंबर दे। छात्रा ने नंबर देने से इनकार कर दिया और ताला खोलकर घर के अंदर चली गई। आरोपी शिक्षक यहीं नहीं रुका और वह यह कहते हुए कि मैं तुझे पैसे दूंगा और जबरदस्ती छात्रा के घर में घुस गया। इससे छात्रा घबरा गई और उसने शोर मचाते हुए तेजी से घर के बाहर निकल गई। इससे गोविंद घबरा गया और वहां से भाग खड़ा हुआ।

पहले हाथ जोड़े फिर धमकाया भी

छात्रा के अनुसार उक्त घटना के बाद वह गोविंद के घर गई और मोबाइल नंबर मांगने की वजह पूछी। इस पर उसने कहा कि- तू घर के अंदर आ, सब समझाता हूं परंतु छात्रा ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। छात्रा का रुख देख आरोपी शिक्षक हाथ जोड़कर कहने लगा कि वह इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताए अन्यथा उसकी नौकरी चली जाएगी। जब उसे अपनी दाल गलती नजर नहीं आई तो उसने छात्रा को धमकाया कि यदि उसने घर वालों को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद छात्रा वहां से घर लौटी और फोन पर पिता को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

]]>
Sun, 16 Nov 2025 18:06:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
नामली में लव जिहाद ! स्कूली छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था मुस्लिम किशोर, आरोपी की बहन किशोरियों को भाई से दोस्ती के लिए करती थी प्रेरित, बजरंग दल ने पकड़ा https://acntimes.com/love-jihad-in--namli-ratlam-district https://acntimes.com/love-jihad-in--namli-ratlam-district एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली कस्बे में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम किशोर स्कूल की एक नाबालिग छात्रा पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। इसमें किशोर की बहन भी इसमें मदद कर रही थी। बजरंग दल ने आरोपी किशोर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक नामली का रहने वाला एक नाबालिग युवक एक किशोरी इंस्टाग्राम और स्नैपचेट सोशल मीडिया एप पर लगातार मैसेज कर परेशान कर रहा था। वह किशोरी को उससे सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बना रही थी। आरोपी की नाबालिग बहन भी अपने भाई की करतूत में उसका साथ दे रही थी। वह किशोरियों से दोस्ती करती थी और उन्हें अपने भाई और अन्य मुस्लिम युवकों से दोस्ती करने के लिए प्रेरित करती थी। इसकी भनक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लग गई। इससे उन्होंने मौका निकाल कर नाबालिग आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

अन्य किशोरियों और युवतियों के मिले नंबर

तलाशी के दौरान आरोपी किशोर के मोबाइल की भी जांच की गई। इसमें तकरीबन 8 हिंदू किशोरियों और युवतियों के मोबाइल नंबर मिले। पुलिस अन्य किशोरियों और युवतियों से भी आरोपी के खिलाफ जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। फिरहाल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसकी नाबालिग बहन के विरुद्ध पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

]]>
Tue, 11 Nov 2025 23:11:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
बेटा निकला चोर ! कर्ज से परेशान बेटे ने अपने ही घर में कर डाली 18 लाख की चोरी, अरोपी गिरफ्तार चोरी का माल बरामद https://acntimes.com/ratlam-son-had-committed-theft-in-his-house https://acntimes.com/ratlam-son-had-committed-theft-in-his-house एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की शुभविवाह कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी के मामले में फरियादी का 24 वर्षीय बेटा ही आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चुराया माल भी बरामद कर लिया है। युवक ने कर्ज से परेशान होकर अपने ही घर में वारदात को अंजाम दिया था।

वारदात का खुलासा मंगलवार को एसपी अमित कुमार ने पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड थाने पर दिनांक 10.10.2025 को फरियादी चांदमल पिता सागरमल जैन (60) वर्ष निवासी शुभ विहार कॉलोनी रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 09.10.2025 की रात लगभग 8:45 बजे वे अपने परिवार सहित लक्ष्मीनगर स्थित बड़े भाई स्व. राजमल जैन के घर गए थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने घर की छत से प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने के आभूषण (लगभग ₹18–20 लाख मूल्य के) एवं ₹38,000 नकद चुरा लिए हैं। पुलिस ने मामले में अपराध क्र. 818/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज किया था।

पहले भ्रमित किया, फिर कबूल ली वारदात

मामले में एक टीम गठित की गई। स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय बामनिया एवं एसआईटी सदस्यों ने जांच प्रारंभ की। घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आस-पास के लोगों से पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। प्राप्त तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरियादी के पुत्र सिद्धार्थ जैन पर संदेह हुआ। अतः उससे पूछताछ की गई। पहले तो सिद्धार्थ ने पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया, किन्तु सख्ती बरतने पर उसने वारदात स्वीकार कर ली।

पकड़ा न जाए इसलिए गलवा दिए थे आभूषण

आरोपी 24 वर्षीय सिद्धार्थ पिता चांदमल जैन ने बताया कि उसने अत्यधिक कर्जे से परेशान होकर अपने ही घर में चोरी की साजिश रची। उसने घर की छत से प्रवेश कर अलमारी में रखे 38,000 रुपए नकद एवं सोने के आभूषण (02 कंगन, 02 चूड़ियां, 03 चैन, बाली, 02 पेंडल व 01 अंगूठी) चुलाए। पकड़े जाने के डर से उसने चुराए गए आभूषण को गला कर सोने की दो डल्लियां (78 ग्राम) बनवा ली थीं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो सोने की डल्लियां एवं दो सोने की चैनें (कुल मूल्य लगभग ₹18,00,000) बरामद कर ली हैं। फरियादी ने भी बरामद आभूषणों की पहचान की है।

इनकी भूमिका सराहनीय रही

प्रकरण के खुलासे में प्रधान आरक्षक महेंद्र फतरोड़, हेमंत परमार, मुकेश सिंह चौहान, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक अनिल सोलंकी, विपुल भावसार, राहुल पाटीदार सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।

]]>
Tue, 11 Nov 2025 16:08:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम : ‘मंत्री’ के घर से चोरी हुए 2.20 लाख रुपए के जेवर बरामद, तिहाड़ जेल में बंद था चोर, प्रोडक्शन वारंट पर रतलाम लाई पुलिस https://acntimes.com/ratlam-mantri-family-theft-thief-arrested-tihar-jail https://acntimes.com/ratlam-mantri-family-theft-thief-arrested-tihar-jail एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम पुलिस ने करीब सात महीने पूर्व स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के मंत्री परिवार के यहां हुई चोरी का माल बरामद कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोप तिहाड़ जेल में बंद था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर रतलाम लाकर उसके द्वारा चुराए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा घर में हुई चोरी की वारदात का सफल पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर ₹2,20,000/- मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद किए गए हैं।

आभूषण और रुपए हुए थे चोरी

स्टेशन रोड पुलिस के अनुसार 20 मार्च 2025 को मोहित पिता सत्यनारायण मंत्री निवासी 49 टीआईटी रोड रतलाम हाल मुकाम राऊ इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके रतलाम स्थिति घर का तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर और करीब 30 हजार रुपए चुरा ले गया है। इस पर स्टेशन रोड थाने पर अपराध क्रमांक 184/2025, धारा 305ए, 331(4) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था।

दो साथियों के साथ मिल कर की थी वारदात

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज का एनालिसिस किया और तो पता चला कि वारदात को गुरदीप सिंह पिता विजय सिंह निवासी इंदौर ने वारदात को अंजाम दिया है। यह भी पता चला कि आरोपी तिहाड़ जेल में बंद है। एसपी अमित कुमार ने एक टीम गठित कर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर रतलाम कर चुराया गया माल बरामद करने के निर्देश दिए। टीम ने आरोपी गुरदीप सिंह को रतलाम लाकर पूछताछ की तो उसने अपने दो साथियों राज सिंह एवं सुखबीर सिंह निवासी इंदौर के साथ मिल कर वारदात करना कबूल किया।

दो आरोपी फरार

पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मंत्री परिवार के यहां से चुराए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। अभी आरोपी राज सिंह पिता किरण सिंह तथा सुखबीर सिंह पिता रघुवीर सिंह दोनों निवासी आकाश नगर इंदौर फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

यह सामान हुआ बरामद

आरोपी से सोने की 1 चेन, सोने की 2 अंगूठियां, सोने के नाक के 3 कांटे, सोने के 1 जोड़ टॉप्स, चांदी की 3 जोड़ पायजेब, चांदी की 3 जोड़ बिछिया तथा 30 चांदी के 30 सिक्के बरामद किए गए हैं। बरामद आभूषण की कीमत 2 लाख 20 हजार रुपए है।

]]>
Mon, 03 Nov 2025 19:25:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
चांदी की चमक में हत्या ! 750 ग्राम चांदी के लिए 80 वर्षीय दादी सास का घोंट दिया गला, शव कुएं में फेंका, पुलिस ने कुछ ही घंटे में कर दिया खुलासा https://acntimes.com/old-woman-murdered-for-silver-in-ratlam https://acntimes.com/old-woman-murdered-for-silver-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चांदी के आसमान छूते दामों ने लोगों को रिश्तों का खून करने तक के लिए बाध्य कर दिया है। समीपस्थ करमदी में दो युवकों ने चांदी के लिए अपनी 80 वर्षीय दादी सास को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने चांदी लूटने बाद वृद्धा का शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने वारदात का खुलासा कुछ ही घंटे में कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आपस में साढ़ू हैं।

एसपी अमित कुमार ने शनिवार को वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को माणकचौक थाना अंतर्गत करमदी-मांगरोल रोड के किनारे कुएं में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान सीताबाई पति नानूराम (80) निवासी सज्जनपाड़ा के रूप में हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाना सामने आने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 551/2025 धारा 103(1), 309(6), 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्य एवं सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की गई। मामले में आरोपी दिनेश पिता गोवर्धनलाल (25) एवं नानालाल पिता गोवर्धनलाल (27) दोनों निवासी ग्राम मांगरोल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। 

मृतका के दूर के रिश्तेदार हैं आरोपी

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी महिला के दूर के रिश्तेदार हैं और साढ़ू हैं। घटना वाले दिन दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर वृद्धा को उनके मायके बिलपांक मिलाने ले गए थे। महिला ने अपने पैर में 750 ग्राम वजनी चांदी के कड़े पहन रखे थे। दोनों ने चांदी के कड़े लूटने के नीयत से करमदी में सुनसान इलाके में मौका पाकर सीताबाई का गला घोटंकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने उसके पैर से चांदी के कड़े उतार लिए और शव कुएं में फेंक कर फरार हो गए।

यह सामान हुआ जब्त

आरोपियों के पास से वृद्धा से लूटे गए चांदी के दो कड़े (वजन लगभग 750 ग्राम) बरामद किए गए। इसका अनुमानित मूल्य ₹80 हजार रुपए है। इसके अलावा आरोपियों के पास से वारदात के समय उपयोग की गई मोटरसाइकिल MP43 MJ 9635 भी जब्त की गई है।

]]>
Sun, 02 Nov 2025 00:19:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में सनसनीखेज वारदात ! मामूली विवाद में 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला, तीन नाबालिग आरोपी फरार https://acntimes.com/ratlam-school-student-knife-attack-three-minors-booked https://acntimes.com/ratlam-school-student-knife-attack-three-minors-booked
  • शास्त्रीनगर के निजी स्कूल के बाहर हुआ छात्र पर हमला

  • घायल छात्र ने स्कूल की दौड़ लगा कर बचाई जान

  • पिता ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के शास्त्रीनगर स्थत एक निजी स्कूल के कक्षा 11वीं के एक छात्र पर तीन किशोरों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र ने स्कूल की तरफ भागकर जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

    घटना मंगलवार दोपहर करीब 12.45 बजे की है। शास्त्रीनगर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा 11वीं में पढ़ने वाला 16 वर्षीय एक छात्र शंकर मंदिर के पास खड़ा अपना वाहन लेने जा रहा था। इसी दौरान वहां स्कूल में ही पढ़ने वाला एक छात्र अपने दो साथियों के साथ खड़ा था। तीनों उक्त छात्र को बात करने के बहाने थोड़ी दूरी पर ले गए। उनमें से एक ने मौका देख कर उस पर चाकू से हमला कर दिया।

    चाकू छात्र के पेट में लगा जिससे वह घायल हो गया। आरोपी अगला वार कर पाता इससे पहले ही घायल छात्र ने स्कूल की तरफ दौड़ लगा दी और सीधे वाचमैन के पास पहुंच गया। वाचमैन ने इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी जिसके बाद घायल छात्र को शिक्षक ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्र का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। परिजन के अनुसार चाकू छात्र के पेट में लगा जिससे उसे दो टांके लगाने पड़े। डॉक्टरों ने बताया कि अमन अब वह खतरे से बाहर है।

    पहले यह हुआ था विवाद

    जानकारी के अनुसार मंगलवार को हमले में घायल हुए छात्र और 11वीं कक्षा के ही अन्य सेक्शन में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ सीढ़ियों से उतरने के दौरान धक्का-मुक्की होने से विवाद हो गया था। तब स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी थी और न ही कोई एक्शन लिया। प्रबंधन ने सिर्फ छात्रों को बुलाकर समझाइश देकर इतिश्री कर ली थी और कोई एक्शन नहीं लिया था।

    छात्र के पिता ने लगाया स्कूल प्रबंधन पर उदासीनता का आरोप

    घायल छात्र के पिता समीर खान ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद के चलते ही मंगलवार को स्कूल के आरोपी छात्र के साथ बाहरी गुंडे धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे थे और उनके बेटे के साथ ऐसी घटना हुई। खान ने प्रबंधन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर प्रबंधन ने शुरू में ही सख्ती दिखाई होती, तो यह घटना टल सकती थी। अभी भी प्रबंधन और ट्रस्ट की ओर से कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। इधर, रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि पुराने विवाद के चलते हमले की बात सामने आई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस नाबालिग हमलावरों की तलाश कर रही है।

    ]]>
    Wed, 29 Oct 2025 02:20:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जमीन की खातिर रिश्ते का खून ! शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई का गला दबाकर कर दी हत्या, जानें पूरा मामला https://acntimes.com/brother-murdered-in-ratlam-district https://acntimes.com/brother-murdered-in-ratlam-district एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के सरवन थाना क्षेत्र के गराड़ में एक युवक की हत्या हो गई। आरोप है कि युवक की हत्या उसके सगे बड़े भाई ने गला दबा कर की है। हत्या की वजह जमीन बंटवारे को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है।

    पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को गराड़ निवासी 25 वर्षीय संतोष पिता उदा दायमा को अचेत अवस्था में परिजन सैलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। देर रात जानकारी मिलने पर पुलिस गराड़ पहुंची और पंचनामा बनाकर मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और तीन बच्चे हैं।

    पृथमदृष्टया मामला हत्या का

    पुलिस द्वारा की जा रही जांच में प्रथमदृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है। पूछताछ में पता चला कि घटना रात करीब 7.30 बजे की है। संतोष अपने घर में चारपाई पर सोया हुआ था तभी उसका बड़ा भाई मोहन दायमा नशे में धुत्त होकर वहां पहुंचा। मोहन ने जमीन बंटवारे को लेकर संतोष से विवाद किया और उसका गला दबा दिया जिससे वह बेहोश हो गया। मोहन का कहना है कि बंटवारे के दौरान उसके हिस्से में कम जमीन आई। बता दें कि 5 साल पूर्व जमीन का बंटवारा हुआ था।

    ]]>
    Sat, 25 Oct 2025 13:16:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हंसी ठिठोली में हत्या ! गाली देने से रोकने पर चाकू घोंपकर की थी युवक की हत्या, अब मिली 3 साल की सजा https://acntimes.com/ratlam-shaadi-murder-judgment https://acntimes.com/ratlam-shaadi-murder-judgment एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधान सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे ने हत्या के एक मामले में अभियुक्त को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर अलग-अलग धाराओं में अर्थदंड से दंडित किया गया है। अभियुक्त ने एक शादी समारोह के दौरान हंसी-मजाक में गाली देने से रोकने पर एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी।

    जिला लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा के अनुसार दिनांक 15.04.2024 को रामलाल पिता कालू गोधा (25), निवासी ग्राम सांवलियारुण्डी जिला रतलाम अपनी ससुराल कोटड़ा गांव बारात में शामिल होने गया था। वहां खाना खाने के बाद गांव के ही पप्पू निनामा के घर के पीछे बैठा। वहीं पप्पू निनामा का भान्जा परवेज चरपोटा अपने साथी सरपंच निनामा व मुकेश मईड़ा के साथ बैठकर हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान मोबाइल फोन से रील बनाने को लेकर भी आपस में कुछ बात हुई। वे आपस में गालियां भी बक रहे थे। इस पर रामलाल ने परवेज से बोला कि- तू गाली किसको दे रहा है। तो परवेज ने कहा हम तीनों आपस में बातचीत कर रहे हैं, तुमको कुछ नहीं बोला। लेकिन अभियुक्त ने परवेज को मां, बहन की गालियाँ देनी शुरू कर दी जिसके लिए परवेज ने मना किया।

    गाली से रोकने पर निकाला चाकू, कहा – ‘तुझे चीर दूँगा !

    गाली देने से रोकने पर रामलाल ने अपनी पैन्ट की जेब से चाकू निकाला और परवेज को बोला कि तुझे चीर दूँगा। परवेज के साथी उसे पकड़ पाते उससे पहले ही उसने परवेज के पेट में जानलेवा हमला कर दिया। देवीलाल चारेल ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसके हाथ में भी चाकू लग गया। चाकू लगने से परवेज नीचे गिर पड़ा और पेट से खून बहने लगा। घायल परवेज को गांव के पूना चारेल व दशस्थ चारेल मोटर साइकिल से सैलाना सरकारी अस्पताल सैलाना ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम रैफर कर दिया जहाँ उसने दम तोड़ दिया। सैलाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की और चालान कोर्ट में पेश किया।

    न्यायालय ने यह सुनाया फैसला

    मामले की सुनवाई प्रधान सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे के न्यायालय में हुई जहां अभियोजन की ओर से 15 साक्षियों के कथन एवं 24 दस्तावेजी साक्ष्य एवं आर्टिकल पेश किए गए। न्यायालय ने अभियुक्ति रामलाल गोधा को धारा 302, 324, भा.द.वि. तथा धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत दोषी पाते हुए फैसला सुनाया। न्यायालय ने अभियुक्त को धारा 302 भादंवि में आजीवन कारावास एवं 2 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया। जबकि धारा 25 (1-ख) ख आयुध अधिनियम में 03 वर्ष का सश्रम कारावास व 1 रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अभियोजन की ओर से पैरवी जिला लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा ने की।

    ]]>
    Sun, 19 Oct 2025 08:01:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम : करवा चौथ की रात ब्यूटी पार्लर संचालक के घर से 70 लाख की चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर https://acntimes.com/ratlam-70-lakh-theft-ashtavinayak-colony-beauty-parlour-owner https://acntimes.com/ratlam-70-lakh-theft-ashtavinayak-colony-beauty-parlour-owner अष्टविनायक कॉलोनी में सूने घर को निशाना बना चोरों ने दो ताले तोड़कर की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के पॉश इलाके अष्टविनायक कॉलोनी निवासी ब्यूटी पार्लर संचालक के सूने घर में बीती रात बड़ी चोरी हो गई। दो ताले चटका कर चोर करीब 70 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े। जानकारी मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। पुलिस जांच कर रही है।

    वारदात गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अष्ट विनायक कॉलोनी निवासी संगीता भाटिया के घर हुई। वारदात के वक्त संगीता और उनकी बेटी श्रेया किरण टॉकीज क्षेत्र स्थित अपने ब्यूटी पार्लर पर थी। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी देते हुए श्रेया भाटिया ने एसीएन टाइम्स को बताया कि आज करवा चौथ होने से गुरुवार को पार्लर पर बहुत ज्यादा काम था। इसलिए मम्मी और मैं पार्लर में ही थे और ग्राहकों का मेकअप कर रहे थे। वहां रहने की अस्थायी व्यवस्था भी है। इसलिए रात में देर रात तक काम करने के बाद वहीं रुक गए थे।

    शाम को बेटी घर पहुंची तो पता चली वारदात

    श्रेया भाटिया ने बताया जरूरी कार्य होने से मैं शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे अष्ट विनायक कॉलोनी स्थित मकान पहुंची तो वहां मेनगेट का ताला टूटा पाया। ताला पास की क्यारी में पड़ा हुआ था। घर की सभी लाइट भी चालू थी। इससे बाहर ही रुक गई और मम्मी को कॉल कर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पार्लर पर काम करने वाले अंकित चौहान मौके पर पहुंचे। इसके बाद हमने पुलिस को जानकारी दी।

    बड़ी बेटी की शादी में आए उपहार के लिफाफे भी ले गए

    श्रेया भाटिया के अनुसार दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। वे मेन गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और उसके बाद अंदर के दरवाजे का ताला तोड़ा। चोर उस कमरे में दाखिल हुए जहां आभूषण और नकदी रखी थी। चोर करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 2 किलो चांदी के आभूषण के साथ 2 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी चुरा ले गए। श्रेया ने बताया चोरी हुए रुपयों में बड़ी बहन अर्पिता की शादी में आए उपहार के लिफाफे भी थे। शादी इसी साल मई में हुई थी। काम की व्यस्तता के चलते उपहार के लिफाफे खोले नहीं थे, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि उसमें कितनी राशि थी।

    ]]>
    Fri, 10 Oct 2025 21:24:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दु:खद घटना ! 14 वर्षीय नाबालिग को निर्वस्त्र कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी दी, नाबालिग ने लगा ली फांसी ! https://acntimes.com/ratlam-minor-suicide-threat-obscene-video-family-demands-action https://acntimes.com/ratlam-minor-suicide-threat-obscene-video-family-demands-action एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के परवलिया से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय एक किशोर ने घर में पंखे पर बेडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजन का आरोप है कि बांछड़ा डेरे के कुछ लोगों ने नाबालिग को निर्वस्त्र कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। इससे आहत होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली।

    उक्त मामले की जानकारी मृतक के बड़े भाई ने एक प्रेसनोट जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि 14 वर्षीय नाबालिग गत 25 सितंबर 2025 को अपने तीन नाबालिग दोस्तों के साथ ढोढर स्थित बांछड़ा डेरे पर गया था। शिकायत में एक युवती और पांच नामजद सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उनके छोटे भाई के साथ गाली-गलौच कर बुरी तरह मारपीट की। मारपीट होते देख उसके दोस्त डर गए और वहां से भाग गए।

    युवती के घर बनाया अश्लील वीडियो

    मृतक के भाइयों के अनुसार आरोपियों ने उनके छोटे भाई को युवती के घर पर निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो और फोटो बनाया तथा उसे वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन्होंने उससे रुपए भी मांगे। जब बड़ा भाई उसे छुड़वाने के लिए बांछड़ा डेरे पर गया तो आरोपियों ने साफ मना कर दिया और कहा कि वे तो उसके मांरेंगे। आरोपी नाबालिग को अपने साथ ही ले गए। उसके साथ मारपीट कर वे उसे परवलिया छोड़ कर चले गए। जहां नाबालिग ने 26 सितंबर 2025 को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के दरमियान अपने घर में बेडशीट का फंदा बनाया और पंखे से लटकर कर आत्महत्या कर ली। नाबालिग के शव का उसी दिन जावरा के सिविल हॉस्पिटल में पीएम हुआ था।

    पुलिस चौकी पर आवेदन दिया लेकिन कुछ नहीं हुआ

    मृतक के परिजनों की मानें तो उन्होंने बुधवार को ढोढर पुलिस चौकी पर आवेदन दिया था और पूरा घटनाक्रम बताया था। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अतः परिजन ने अब विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में संज्ञान लेकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में डीएसपी संदीप मालवीय को वाट्सएप पर मैसेज करने के साथ ही काल भी किए गए लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

    ]]>
    Thu, 02 Oct 2025 20:33:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिकंजे में तस्कर ! जावरा पुलिस ने पकड़ी 2.260 किलो अफीम, राजस्थान&मध्यप्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार https://acntimes.com/jaora-opium-seized-2-smugglers-arrested https://acntimes.com/jaora-opium-seized-2-smugglers-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की जावरा पुलिस ने अफीम की तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 किलो 260 ग्राम अफीम और एक मोटरसाइकिल जब्त हुई है। पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

    जानकारी के अनुसार जावरा शाहर पुलिस को मुखबिर से अफीम के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। इस पर उप निरीक्षक चंद्रशेखर डिगा ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 29 सितंबर 2025 को जावरा के उज्जैन बायपास पर पॉपुलर मैरिज गार्डन के सामने संदिग्ध से पूछताछ की। संदिग्ध ने अपना रावताराम पिता गंगाराम जाट (45) निवासी ग्राम जगराम ढाणी परेउ थाना गीडा तहसील गीडा जिला बालोतरा (राजस्थान) बताया।

    तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त हुई जिसका वजन 2.260 किलोग्राम है। अफीम की कीमत 3,00,000 रुपए आंकी गई है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जावरा शहर थाने पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    गोंदीधर्मसी गांव से लाया था अफीम

    पुलिस के अनुसार आरोपी रावताराम से पूछताछ में उक्त अफीम नागेश्वर पिता कमलेश पाटीदार (30) निवासी ग्राम गोंदीधर्मसी थाना रिंगनोद जिला रतलाम से लाना बताया। इससे पुलिस ने आरोपी नागेश्नर पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए।

    गिरफ्तार आरोपी

    1. रावताराम पिता गंगाराम जाट (45), निवासी ग्राम जगराम ढाणी, परेउ थाना गीडा, तहसील गीडा, जिला बालोतरा, राजस्थान।
    2. नागेश्वर पिता कमलेश पाटीदार (30), निवासी ग्राम गोंदीधर्मसी, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम, मध्यप्रदेश।

    यह सामग्री जब्त हुई

    1. प्लास्टिक की थैली में 2.260 किलोग्राम मादक पदार्थ अफीम, कीमत 3 लाख रुपए।
    2. काली हॉण्डा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक - RJ04SS2637, कीमत 50,000 रुपए।

    ये भी शामिल रहे कार्रवाई में

    कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जाकिऱ खान, मृदंग सातपुते, जगदीशचन्द, आरक्षक सुरेन्द्रपालसिंह, यशवंत जाट, दीपक यादव, नारायणसिंह, राधेश्याम चौहान, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, राजेश पंवार, राजेश परिहार, ललितसिंह जगावत, रामप्रसाद मीणा, विष्णुसिंह, रंजीतसिंह, मोहित मोगिया एवं सायबर सेल रतलाम के मनमोहन शर्मा व विपुल भावसार शामिल रहे।

    ]]>
    Thu, 02 Oct 2025 13:24:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बिस्किट में छिपा पाकिस्तानी षड्यंत्र ! बच्चों के हाथों में झंडा और 'जश्न&ए&आजादी' का गुब्बारा देख मच गया हड़कंप https://acntimes.com/biscuit-packet-pakistani-balloon-scandal-jhalawar-ratlam https://acntimes.com/biscuit-packet-pakistani-balloon-scandal-jhalawar-ratlam - हिंदू संगठनों का आक्रोश – राष्ट्र-विरोधी साजिश का आरोप

    - माहौल बिगाड़ने के लिए बच्चों को बनाया निशाना

    - बच्चों के बिस्किट पैकेट से निकला पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा

    एसीएन टाइम्स @ झालावाड़ / रतलाम । झालावाड़ के गंगधार में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। बच्चों के बिस्किट पैकेट खोलते ही पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा निकला, जिसमें 14 अगस्त और 'जश्न-ए-आजादी' का उर्दू संदेश था। परिवार ने तुरंत पुलिस बुलाई, और खबर फैलते ही हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए। आरोप है कि यह पाकिस्तान की राष्ट्र-विरोधी साजिश है, जो बच्चों को टारगेट कर माहौल बिगाड़ रही है। रतलाम के आलोट से सप्लाई हुए बिस्किटों का नेटवर्क हावड़ा तक जाता है। पुलिस ने सप्लायर दिलीप कामरिया को गिरफ्तार कर लिया है। क्या यह महज गलती है या सुनियोजित प्लान? पूरी जांच जारी है।

    मामल झालावाड़ के गंगधार उपखंड के उन्हेल नागेश्वर कस्बे में सामने आया। यहां एक व्यक्ति ने अपने बच्चों के लिए आलोट रोड स्थित प्रहलाद राठौर नामक व्यवसायी की किराने की दुकान से बिस्किट खरीदे। उसने बिस्किट का पैकेट बच्चों को देकर अपना काम करने लगा। बच्चों ने पैकेट खोला तो उसमें सफेद गुब्बारे निकले। उन्होंने उसे फुलाया तो उस पर पाकिस्तानी झंडा बना हुआ था और 14 अगस्त की तारीख तथा उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। गुब्बारे में ऊर्दू में जश्न-ए-आजादी लिखा हुआ था। यह देख परिवार वालों के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

    आग की तरह फैली खबर

    बिस्किट के पैकेट में पाकिस्तानी झंडे और वहां के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने का संदेश वाला गुब्बारा मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। हिंदू संगठनों को पता चला तो वे भी इकट्ठा हो गए और नारेबाजी की। उन्होंने इस मामले में राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पाकिस्तान छोटे बच्चों को टारगेट बना रहा है और देश में माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है।

    रतलाम जिले से आए थे बिस्किट

    मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्काल किराना व्यवसायी प्रहलाद राठौर से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट से बिस्किट के पैकेट सप्लाई हुए हैं। उसने आलोट के बस स्टैंड के पास स्थित पवन जनरल स्टोर से बिस्किट के पैकेट खरीदे थे। इसके संचालक का नाम दिलीप कामरिया बताया जा रहा है। यह पता चलते ही पुलिस टीम आलोट के लिए रवाना हो गई थी। जानकारी मिलने पर रतलाम पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस द्वारा आलोट से बिस्किट सप्लायर दिलीप कामरिया को गिरफ्तार कर लिया है।

    निर्माता का पता हावड़ा का

    पड़ताल में पता चला है कि आलोट के दिलीप कामरिया ने इंदौर से बिस्किट मंगवाए थे। इनमें 20 पैकेट गुब्बारे वाले निकले हैं। बिस्किट के पैकेट पर निर्माता कंपनी का पता पश्चिम बंगाल के हावड़ा का छपा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    ]]>
    Wed, 01 Oct 2025 15:12:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में फर्जी नर्सिंगहोम का खुलासा, डॉ. इरफान गजनवी पर FIR दर्ज, बिना लाइसेंस चला रहा था नर्सिंग होम https://acntimes.com/ratlam-fake-nursing-home-doctor-irfan-gajnavi-fir https://acntimes.com/ratlam-fake-nursing-home-doctor-irfan-gajnavi-fir एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम ने जिले के सरवन क्षेत्र में एक फर्जी नर्सिंगहोम पर छापा मारा। यहां बिना लाइसेंस के एलोपैथी दवाइयां मिलने और इंजेक्शन से उपचार किए जाने का मामला सामने आया है। विभाग ने बिना लाइसेंस नर्सिंग होम संचालित करने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है।

    रतलाम जिले में नर्सिंगहोम एक्ट अंतर्गत जिला स्तरीय दल गठित किया गया है। दल द्वारा जिले के ग्राम सरवन में बांसवड़ा रोड पर अमन हेल्थ क्लीनिक नाम से नर्सिंगहोम है। इसके संचालन के लिए संचालक इरफान पिता मोहम्मद हुसैन गजनवी ने बिना पंजीयन के यहां एलोपैथिक दवाइयां, इंजेक्शन से उपचार करते मिले।

    ]]>
    Tue, 23 Sep 2025 10:32:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम पुलिस ने किया फर्जी श्री मनी माइक्रो फाइनेंस कंपनी का भंडाफोड़ https://acntimes.com/fake-microfinance-company-ratlam-police-exposed https://acntimes.com/fake-microfinance-company-ratlam-police-exposed
  • 1 प्रतिशत ब्याज पर लोन देने का झांसा देकर ठग रहा था आरोपी

  • उज्जैन निवासी विजय सोनोने ने रतलाम में फैलाया फाइनेंस फर्जीवाड़ा

  • आरोपी विजय सोनोने पहले भी कर चुका है धोखाधड़ी

  • पुलिस टीम ने जब्त किए फर्जी दस्तावेज और ₹1.21 लाख नकद

  • फल व्यवसायी से हुई थी आरोपी की पहली मुलाकात

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम पुलिस ने एक बड़े फाइनेंशियल फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। “श्री मनी माइक्रो फाइनेंस कंपनी” के नाम से फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी संचालित कर रहा आरोपी लोगों को 1 प्रतिशत ब्याज पर 50 हजार से 1 लाख रुपए तक लोन देने का प्रलोभन देता था। पुलिस ने आरोपी विजय सोनोने को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, पम्फलेट, किस्त डायरी, ईएमआई कार्ड, कंप्यूटर सिस्टम और ₹1.21 लाख नकद जब्त किए हैं। यह आरोपी पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर 2025 को स्टेशन रोड थाने पर फरियादी उमेश पिता जगदीश बलावत (26) निवासी श्रीराम कॉलोनी, नागदा (उज्जैन) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि आरोपी विजय सोनोने निवासी उज्जैन द्वारा “श्री मनी माइक्रो फाइनेंस कंपनी” के नाम से फर्जी कंपनी संचालित कर लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं के समूह से भारी राशि वसूली जा रही है।

    फल व्यवसायी के पास हुई थी मुलाकात

    फरियादी बलावत ने बताया था कि उसके साले के फल के ठेले पर आरोपी विजय सोनोने से मुलाकात हुई थी। तब आरोपी ने पम्फलेट दिए थे और बताया था कि इसका प्रचार-प्रसार करना है। इसके एवज में महीने के 15 हजार रुपए और पेट्रोल का खर्चा मिलेगा। पम्फलेट में यह भी लिखा था कि कंपनी द्वारा एक लाख रुपए का लोन सिर्फ 1 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाता है और उसकी 25 माह के लिए प्रतिमाह 5158 रुपए किस्त बनेगी। इसी प्रकार 50 हजार रुपए का लोन 24 माह के लिए प्रतिमाह 2,584 रुपए पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा फाइल चार्ज व बीमा शुल्क अतिरिक्त बताया गया था।

    कूटरचित दस्तावेज बना कर करने लगा धोखाधड़ी        

    मामला संज्ञान में आने पर एसपी अमित कुमार के निर्देशन में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। इसमें पता चला कि श्री मनी माइक्रो फइनेंस कंपनी नाम से कोई कंपनी पंजीबद्ध नहीं है। विजय सोनोने फर्जी कंपनी बनाकर लोन देने के नाम पर फाइल चार्ज और बीमा की राशि समूहों की महिलाओं से वसूलता है। इसके लिए उसने कूटरचित पम्फलेट, ईएमआई कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी तैयार कर लिए थे।

    पहले भी कर चुका है ऐसी ही धोखाधड़ी

    वह पूर्व में भी इसी प्रकार की माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर लोन दिलाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस ने मामले में आरोपी विजय कुमार पिता लक्ष्मण राव सोनोने (54) निवासी रामीनगर थाना नीलगंगा उज्जैन, हाल मुकाम अरिहंत नगर गोमट गिरी थाना गांधीनगर इंदौर को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 771/2025 धारा 318(4), 338, 336(3) भारतीय न्याय संहिता में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

    यह सामान हुआ जब्त

    1. फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दस्तावेज, पम्फलेट, किस्त डायरी, ईएमआई कार्ड, रजिस्टर, खाली एवं भरे हुए फार्म
    2. कंप्यूटर सिस्टम (सीपीयू, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस), प्रिंटर
    3. धोखाधड़ी से प्राप्तनकद राशि ₹1,21,000 

    इनकी सराहनीय भूमिका रही

    इस कार्यवाही में प्रशिक्षु डीएसपी अनीशा जैन, थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक स्वराज डाबी, उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया, प्रधान आरक्षक हेमन्त परमार, मुकेश चौहान, कुलदीप सिसौदिया, आरक्षक अनिल सोलंकी एवं लोकेन्द्र सोनी की विशेष भूमिका रही।

    ]]>
    Fri, 19 Sep 2025 21:03:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर ! युवती ने फर्जी अंकसूची लगाकर हथिया ली स्वास्थ्य विभाग में नौकरी, सत्यापन में खुली पोल तो हो गई 10 साल की सजा https://acntimes.com/ratlam-grabbed-job-by-submitting-fake-marksheet-sentenced-to-10-years https://acntimes.com/ratlam-grabbed-job-by-submitting-fake-marksheet-sentenced-to-10-years
  • माता की जगह अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त की थी

  • वाणिज्य की अंकसूची को विज्ञान की बना दिया था

  • डार्करूम असिस्टेंट के रूप में मिली थी नियुक्ति

  • शिक्षा मंडल से सत्यापन नहीं होने से खुली पोल

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के स्वास्थ्य विभाग में फर्जी अंकसूची प्रस्तुत कर नौकरी हथियाने का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी के लिए सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने एक युवती को दो धाराओं में 7-7 वर्ष और एक धारा में 10 साल की सजा से दंडित किया है। अभियुक्त पर अर्थदंड भी किया गया है।  

    अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जिला रतलाम की अधीनस्थ संस्था जिला चिकित्सालय द्वारा दिनांक 24.03.2017 को स्टेशन रोड थाना प्रभारी को एक आवेदन भेजा गया था। इसमें बताया गया था कि सुनन्दा शाह नामक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उप. स्वास्थ्य केन्द्र प्रीतम नगर (बिलपांक) में कार्यरत थी। शासकीय सेवा में रहते हुए 13.06.2014 को उनकी मृत्यु हो गई थी। अतः सुनन्दा शाह की पुत्री श्वेता शाह ने अनुकम्पा नियुक्ति देने के लिए कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया था।

    प्रभारी मंत्री और संयुक्त कलेक्टर ने भी लिखे पत्र

    उक्त आवेदन के आधार पर संयुक्त कलेक्टर ने 08.07.2014 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भेजा गया था। इसी प्रकार रतलाम के तत्कालीन प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री का एक पत्र भी 23.08.14 को मिला था। इनमें श्वेता शाह की अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए थे। इन पत्रों के साथ संलग्न दस्तावेजों में श्वेता द्वारा माता सुनन्दा पति गिरीश शाह का मृत्यु प्रमाण-पत्र, 2000 में उत्तीर्ण हाई स्कूल, 2002 में उत्तीर्ण हायर सेकण्डरी (जीव विज्ञान, रसायन एवं भौतिकी विषय) तथा बी.कॉम. फाइनल की अंकसूचियां संलग्न थीं।

    डार्करूम असिस्टेंट पद पर नियुक्ति की अनुशंसा की

    उपरोक्त आवेदन के संदर्भ में संबंधित शाखा के कर्मचारी द्वारा 13.08.2014 तत्कालीन सीएमएचओ को उचित आदेश प्रदान करने के लिए नोटशीट प्रस्तुत की गई। सीएमएचओ ने स्थानीय कार्यालय के प्रशासकीय अधिकारी को टीप देने के लिए निर्देशित किया गया। प्रशासकीय अधिकारी ने बताया कि सहायक वर्ग-3 का पद रिक्त नहीं होने से ड्रेसर के पद पर नियुक्ति दी जा सकती है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2 शिक्षा पद्धति में 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण (जीव विज्ञान, रसायन एवं भौतिकी) तथा ड्रेसर का तीन माह का प्रशिक्षण उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक ने प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है। अतः नियुक्ति के लिए विचार नहीं किया जा सकता है। प्रशासकीय अधिकारी के अनुसार श्वेता जीव विज्ञान, रसायन और भौतिकी विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण है अतः उन्हें डार्करूम असिस्टेंट के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने के पर विचार किया जा सकता है।

    सीएमएचओ ने अनुशंसा के आधार पर जारी कर दिया नियुक्ति का आदेश

    त्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रशासकीय अधिकारी की अनुशंसा के अभिमत के आधार पर 12.09.2014 को श्वेता शाह का डार्करूम असिस्टेंट के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने के निर्देश जारी कर दिए। 16.09.2014 को श्वेता की नियुक्ति उक्त पद पर दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थाई (तृतीय श्रेणी) हो गई। इसके चलते श्वेता ने 18.09.2014 को जिला चिकित्सालय रतलाम में डार्करूम असिस्टेंट के पद के विरुद्ध मय दस्तावेज के उपस्थिति दर्ज कराई।

    यह भी देखें... स्वास्थ्य विभाग की काली और उजली तस्वीर ! कहीं रुपए नहीं मिलने पर नर्स ने प्रसूता व नवजात को भगाया, कहीं डॉक्टर ने घर जाकर प्रसव करा 2 जान बचाई

    यहां पकड़ी गई चोरी

    डार्करूम असिस्टेंट पद के लिए नियुक्ति के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता 12वीं की अंकसूची के सत्पायन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संभागीय कार्यालय माध्यमिक शिक्षा मंडल चिमन बाग इंदौर को 13.10.2016 को पत्र प्रस्तुत किया गया। जहां से 21.11.2016 को जारी पत्र में बताया गया कि श्वेता पिता गिरीश शाह की हाई सेकण्डरी 2002 की अंकसूची की छायाप्रति और मंडल में उपलब्ध रिकॉर्ड में अंतर है। इस कारण सत्यापन करना संभव नहीं है। इस आधार पर श्वेता को 12वीं की मूल अंकसूची प्रस्तुत करने के लिए 28.11.2016 को श्वेता शाह को पत्र जारी किया गया। इसके परिपालन में श्वेता द्वारा 25.02.2017 को सिविल सर्जन कार्यालय में 12वीं और बी. कॉम. फाइनल की मूल अंकसूचियां प्रस्तुत की गईं।

    आवेदन में विज्ञान संकाय की अंकसूची, मूल में वाणिज्य संकाय

    अपर लोक अभियोजक के अनुसार श्वेता शाह ने नियुक्ति के लिए दिए आवेदन में विज्ञान संकाय मं 12वीं की अंक सूची प्रस्तुत की थी जिसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बॉयलॉजी विषय अंकित थे। परंतु जब मूल अंकसूची प्रस्तुत की गई तो वह विज्ञान की न होकर वाणिज्य संकाय की पाई गई। इससे साफ हो गया कि श्वेता ने विभाग को गुमराह कर नियुक्ति प्राप्त की है। इस धोखाधड़ी के लिए आरोपी श्वेता शाह के विरुद्ध स्टेशन रोड थाने पर अपराध क्रमांक 186/17, अंतर्गत धारा 420, 467, 468, 409 भादंसं का केस दर्ज किया गया था।

    यह भी देखें... सावधान ! ये डॉक्टर और अस्पताल फर्जी हैं... लाइसेंस मेडिकल स्टोर का और कर रहे थे मरीजों का इलाज, डॉक्टर होने का प्रमाण भी नहीं दे सके

    न्यायालय में इनके हुए बयान

    मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा साक्षी अजय, जयकुमार, डॉ. आनन्द चंदेलकर (सिविल सर्जन रतलाम), डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा, संदीप कुमार, वंदना खरे (संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं विभाग उज्जैन), डॉ. दिनेश भूरिया (एम.एस. जिला अस्पताल रतलाम) के बयान लिए गए। जांच पूरी कर पुलिस की ओर से न्यायालय में चालन प्रस्तुत किया गया। इस पर सुनवाई करते हुए सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने सभी दस्तावेजों और बयानों के आधार पर आरोपी श्वेता शाह के विरुद्ध दोष सिद्ध पाया। इसके लिए न्यायालय ने श्वेता शाह पति गिरीश शर्मा निवासी पत्रकार कॉलोनी रतलाम को भादंसं की धारा 420 में 07 वर्ष, धारा 467 में 10 वर्ष और धारा 468 में 07 वर्ष की सजा सुनाई। इन धाराओं में पांच - पांच सौ रुपए का अर्थदंड भी किया गया है।

    ]]>
    Fri, 12 Sep 2025 22:53:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम । कर्ज चुकाने के लिए डाकघर के कोषालय के ताले काट कर चुराए 7 लाख रुपए, 1000 CCTV कैमरे की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस https://acntimes.com/theft-of-7-lakh-rupees-from-ratlam-post-office-exposed https://acntimes.com/theft-of-7-lakh-rupees-from-ratlam-post-office-exposed
  • रतलाम के मुख्य डाकघर में 7 लाख रुपए की चोरी का 72 घंटे में खुलासा

  • आरोपी ने पत्नी और बहन को छिपाने के लिए दिए थे चोरी के रुपए

  • यू-ट्यूब से सीखी चोरी, ताले काटने के लिए फ्लिपकार्ट से मंगवाया कटर

  • रतलाम पुलिस को मिल बड़ी सफलता, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर में हुई 7 लाख रुपए की चोरी का रतलाम पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोपी ने कर्ज से परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया था।

    सैलाना बस स्टैंड के पास स्थित मुख्य डाकघर में हुई चोरी का खुलासा रविवार को एसपी अमित कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम में मीडिया से चर्चा में किया। एसपी ने बताया कि 28 अगस्त 2025 को मुख्य डाकघर के डाकपाल कन्नू पिता भुवानजी गेहलोत ने स्टेशन रोड थाने पर चोरी की सूचना दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि सुबह 5.43 बजे चौकीदार हरचंद मालवीय को डाकघर के मुख्य द्वार के ताले कटे हुए पाए थे। ताले गेट के पास पड़े थे। अंदर डाकघर के कोषालय के दरवाजे, खिड़की, वहां रखी दो तिजोरियों, उप-लेखा कक्ष एवं काउंटर के भी ताले कटे और टूटे मिले थे। बताया गया था कि तिजोरियों में रखे 7 लाख 4 हज़ार 339 रुपए की चोरी हुई है। 

    यह भी देखें... भरोसे पर चोट ! 20 साल बाद डोल गई मुनीम की नीयत, व्यापारी को लगा दी 10 लाख रुपए की चपत, खुद ही फरियादी बन लिखा दी चोरी की रिपोर्ट

    इलेक्ट्रिक कटर से काटे ताले और ले उड़े रुपए

    घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एसपी कुमार ने स्वयं घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया था। उन्होंने एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में चार टीमों का गठन कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके बाद घटनास्थल का वैज्ञानिक पद्धति से निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटैज चैक किए गए। इसमें रात को चोर इलेक्ट्रिक कटर से डाकघर के ताले काटकर कोषालय में रखी तिजोरियों से चोरी करते नजर आया था। मौके पर चोर द्वारा उपयोग की गई लोहे की सब्बल भी जब्त हुई थी।

    रिंगनोद के बिनौली गांव से किया गिरफ्तार

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटज, फुटप्रिंट, भौतिक साक्ष्य एकत्र कर डाकघर आने-जाने के रास्ते को ट्रैक किया। सायबर टीम ने घटनास्थल से सायबर संबंधी तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए। इन साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोर के ग्राम बिनौली का होने की जानकारी सामने आई। इससे पुलिस ने रिंगनोद थाना क्षेत्र के बिनौली में रातभर डेरा डाले रखा। जैसे ही मौका मिला घेराबंदी कर संदेही अमृतसिंह पिता विक्रमसिंह सोलंकी को हिरासत में लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान वारदात करना कबूल कर लिया।

    छिपाने के लिए रुपए पत्नी व बहन को दिए थे

    एसपी ने बताया संदेही अमृतसिंह सोलंकी ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर काफी कर्ज है। इससे उसे रुपयों की जरूरत है। इसलिए उसने डाकघर में चोरी की साजिश रजी और वारदत को अंजाम दिया। उसने डाकघर से चुराए गए रुपए अपनी पत्नी और बहन को छिपाने के लिए दिए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी एवं उसकी पत्नी व बहन के विरुद्ध स्टेशन रोड थाने पर बीएनएस की धारा 331(4), 305ए के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराई गई राशि भी बरामद की।

    यह भी देखें... एक ही रात में रतलाम के तीन मंदिरों में चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, बाइक चुराई, महाराष्ट्र के मंदिर में भी की थी चोरी

    यू-ट्यूब से सीखी चोरी, फ्लिपकार्ट से मंगाया इलेक्ट्रिक कटर

    एसपी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसका मुख्य डाकघर में सेविंग खाता है। इससे उससे डाकघर की पूरी जानकारी थी। इस तरह चोरी का आइडिया यू-ट्यूब से मिला था। ताले काटने के लिए उसने फ्लिपकार्ट से बैटरी से चलने वाला कटर (ग्राइंडर) मंगवाया था। वह 27 अगस्त को दिन में ही रतलाम आ गया था। रात को वह रैनकोट पहन कर और मुंह पर रुमाल बांधकर बाइक से बाल चिकित्सालय पहुंचा। यहां बाइक रखने के बाद पैदल डाकघर पहुंचा और दीवार फांद कर इलेक्ट्रिक कटर से सारे ताले काट कर कोषालय नकदी चुरा ली थी। पुलिस को चकमा देने के लिए वह यहां से पैदल रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से ऑटोरिक्शा में बैठकर बाल चिकित्सालय पहुंचा और वहां खड़ी अपनी बाइक लेकर नौ दो ग्यारह हो गया था। 

    यह भी देखें... अंतरराज्यीय चोरी का खुलासा : राजस्थान के कंजरों ने MP के जावरा में की थी 5 लाख रुपए के जेवर और सामान की चोरी, रतलाम पुलिस ने चित्तौड़गढ़ से तीन आरोपियों को दबोचा

    इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही

    वारदात का महजर 72 घंटे में खुलासा करने में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी, निरीक्षक अय्यूब खान, अमित कोरी, सतेन्द्र रघुवंशी, उप निरीक्षक अमित शर्मा, उप निरीक्षक (रेडियो) राजा तिवारी, प्रधान आरक्षक दिलीप रावत, नारायण सिंह, ईश्वरसिंह, आरक्षक रवि चंदेल, अभिषेक पाठक, रोशन राठौर, नरेन्द्र हाड़ा, अतुल दुबे, देवेंद्र डोडिया, अंगूरबाला, सायबर सेल रतलाम के प्रभारी मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, तुषार सिसौदिया, राहुल पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    यह भी देखें... चोरी का पर्दाफाश ! नौकर ने अपने दो साथियों से करवाई थी पानी व्यवसायी के सूने मकान में चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में तीनों आरोपियों को धरदबोचा, 65 लाख का माल बरामद

    ये आरोपी हुए गिरफ्तार

    • अमृत सिंह पिता विक्रम सिंह सोलंकी (28), निवासी ग्राम बिनौली, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम।
    • अनीता पति अमृत सिंह सोलंकी (22), निवासी ग्राम बिनौली, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम। (आरोपी की पत्नी)
    • पपीता पिता विक्रम सिंह सोलंकी (22), निवासी ग्राम बिनौली, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम। (आरोपी की बहन)

    यह सामान हुआ बरामद

    • कोषालय से चुराए गए 7 लाख 4 हजार 200 रुपए।
    • चोरी में प्रयुक्त हुआ बैटरी वाला एक कटर (ग्राइंडर)।
    • मोटरसाइकिल HF डीलक्स MP43EC1320, रैनकोट और जूते।
    ]]>
    Sun, 31 Aug 2025 22:45:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई ! अफीम की तस्करी से अर्जित पिता&पुत्र की संपत्ति करवाई फ्रीज, एसपी अमित कुमार के निर्देश में हुई कार्रवाई https://acntimes.com/ratlam-police-freezes-property-earned-by-father-son-from-opium-smuggling https://acntimes.com/ratlam-police-freezes-property-earned-by-father-son-from-opium-smuggling
  • रतलाम के दो तस्करों की जमीन फ्रीज
  • रतलाम पुलिस ने सफेमा में सीज कराई
  • आलोट के कराड़िया गांव में है जमीन
  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अफीम तस्करी के आरोप में पकड़े गए आलोट तहसील के कराड़िया गांव निवासी पिता-पुत्रों की जमीन सफेमा न्यायालय से फ्रीज करवाई गई है। फ्रीज करवाई गई संपत्ति की कीमत करीब नौ लाख रुपए बताई गई है।

    रतलाम जिले की बरखेड़ा पुलिस ने गत 10 दिसंबर 2024 को मोहनलाल पिता नंदराम पाटीदार एवं उसके बेटे रंगलाल पाटीदार को अफीम की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 18 वं 29 में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों की तस्करी की अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति की तलाश भी की जा रही थी। कार्रवाई बरखेड़ा थाना प्रभारी रवींद्र दंडोतिया के नेतृत्व में हुई थी।

    एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस ने अफीम की जब्ती के संबंध में मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) की धारा 68-एफ (1) के तहत आरोपियों की संपत्तियों को सफ़ेमा के तहत फ्रीज करने के लिए न्यायालय से आदेश जारी करवाया जथा। इसके परिपालन में बरखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों की कराड़िया गांव में स्थित जमीनों को फ्रीज करने की कार्रवाई की।

    ये संपत्तियां हुई फ्रीज

    1. मोहनलाल पाटीदार की सर्वे नं. 1748 की भूमि, क्षेत्रफल 0.28 हेक्टेयर, ग्राम कराड़िया, थाना बरखेड़ा कला, तहसील आलोट, जिला रतलाम (म.प्र.)। इसकी कीमत 3 लाख रुपए है।
    2. रंगलाल पाटीदार की सर्वे नं. 1748/1 की भूमि, क्षेत्रफल 0.56 हेक्टेयर, ग्राम कराड़िया, थाना बरखेड़ा कला, तहसील आलोट, जिला रतलाम (म.प्र.)। इस भूमि की कीमत 6 लाख रुपए है।

    नहीं मिला आय का अन्य स्रोत

    पुलिस के अनुसार दोनों ही आरोपियों की आय और संपत्ति की जांच की गई। इस दौरान स्पष्ट हुआ कि दोनों की ही आय का अन्य कोई स्रोत नहीं है। जो भी अर्जित संपत्ति है, वह मादक पदार्थ की तस्करी से ही हुई है। एसपी के अनुसार ऐसी संपत्ति को फ्रीज करवाने की पीछे एकमात्र उद्देश्य यही है कि आरोपियों द्वारा उक्त संपत्ति और आय का मादक पदार्थ की तस्करी व अन्य अपराधों में उपयोग नहीं किया जा सके। रतलाम पुलिस मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं इससे अर्जित अवैध संपत्ति के निरंतर कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए और भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

    ]]>
    Fri, 29 Aug 2025 22:02:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP के रतलाम में कृषि विस्तार अधिकारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, कीटनाशक व खाद&बीज दुकान का लाइसेंस देने के लिए मांगी थी घूस https://acntimes.com/Agriculture-extension-officer-arrested-in-Ratlam-for-taking-bribe-of-10-thousand-rupees https://acntimes.com/Agriculture-extension-officer-arrested-in-Ratlam-for-taking-bribe-of-10-thousand-rupees
  • सकरावदा के युवक ने लोकायुक्त से की थी शिकायत
  • 30 हजार रुपए मांगे थे कृषि विस्तार अधिकारी ने
  • सैलाना में पदस्थ है रिश्वतखोर कृषि विस्तार अधिकारी
  • लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा 
  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लोकायुक्त उज्जैन की टीम में रतलाम जिले के सैलाना में एक कृषि विस्तार अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी ने कीटनाशक एवं खाद-बीज की दुकान का लाइसेंस देने के एवज में 30 हजार रुपए घूस मांगी थी। इसमें से 15 हजार रुपए वह ले भी चुका था।

    जानकारी के अनुसार रतलाम जिले की सैलाना तहसील के सकरावदा निवासी विजयसिंह राठौर ने 26 अगस्त को उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में एक शिकायत की थी। इसमें बताया था किवह गांव में कीटनाशक और खाद-बीज की दुकान खोलना चाहता है। इसके लिए लोक सेवा गारंटी के माध्यम से लाइसेंस हेतु आवेदन किया था। इसका मैसेज उसे जुलाई में मिला। आवेदक जब लाइसेंस की कॉपी लेने कृषि विस्तार अधिकारी मगनलाल मैड़ा के पास गया तो उसने तीनों वस्तुओं के लाइसेंस देने के लिए 30 हजार रुपए घूस मांगी।

    दफ्तर बुलाया था रिश्वत के रुपए देने

    आवेदक ने लोकायुक्त को बताया था कि उनके और कृषि विस्तार अधिकारी मगनलाल के बीच 25 हजार रुपए देने की बात तय हुई थी। इसमें से 15 हजार रुपए उसने गत 21 अगस्त 2025 को दे भी दिए थे। लोकायुक्त टीम की जांच में शिकायत सही पाए गई। इसके बाद लोकायुक्त ने टीम गठित कर 28 अगस्त को सैलाना भेजा और आवेदक विजय सिंह को रिश्वत के शेष 10 हजार रुपए देने कृषि विस्तार अधिकारी मैड़ा के पास भेजा। जैसे ही विजय सिंह ने दफ्तर पहुंच कर कृषि विस्तार अधिकारी मैड़ा को रिश्वत के रुपए दिए लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

    इन्होंने की कार्रवाई

    कार्रवाई को लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक कन्हैया, हितेश ललावत, आरक्षक विशाल रेशमिया, नेहा मिश्रा व नीरज राठौर ने की।

    ]]>
    Thu, 28 Aug 2025 22:41:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    छतरपुर पुलिस को सफलता : कर्ज के कारण फ्रेंचाइजी संचालक ने 3 भइयों के साथ मिलकर की 61 लाख की लूट, SP अगम जैन के निर्देशन में हुआ कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार https://acntimes.com/chhatarpur-due-to-debt-the-franchise-operator-along-with-his-3-brothers-committed-robbery https://acntimes.com/chhatarpur-due-to-debt-the-franchise-operator-along-with-his-3-brothers-committed-robbery
  • 30 हजार रुपए का इनामा है फ्रेंचाइजी संचालक पर
  • थाना गौरिहार क्षेत्र में रचा गया ता लूट का षड्यंत्र
  • लूटे गए 61 लाख सहित 70 लाख रुपए बरामद
  • देशी कट्टा, 5 मोबाइल फोन, कार, मोटरसाइकिल भी मिली
  • प्रदीप अहिरवार पर लूट, चोरी, दुष्कर्म के हैं 5 केस
  • एसीएन टाइम्स @ छतरपुर । गौरिहार थाना क्षेत्र मके गहबरा सिचहरी रोड क्षेत्र पर हुई कथित लूट के मामले में खुद फरियादी हिताची कंपी का एटीएम फ्रेंचाइजी मनीष अहरवार ही मास्टरमाइंड निकला। आरोपी मनीष ने कर्ज ज्यादा होने से अपने भाई प्रदीप अहिरवार के साथ मिल कर लूट की साजिश रची थी। मामले में पुलिस ने आरोपी मनीष सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए 60 लाख रुपए सहित कुल 70 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है।

    यह खुलासा एसपी अगम जैन ने पत्रकार वार्ता में किया। एसपी जैन ने बताया कि दो दिन पूर्व गौरिहार थाने पर हिटाची कंपनी के एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक मनीष ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। मनीष ने बताया था कि वारदात से एक दिन पूर्व विभिन्न क्षेत्र की एटीएम मशीनों में पैसे भरने हेतु महोबा की एक्सिस बैंक से रुपए निकाले गए थे। वारदात वाले दिन मनीष 61 लाख रुपए से अधिक रुपए लेकर कस्टोडियन के साथ कार से एटीएम में रुपए भरने जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार आरोपी प्रदीप एवं रवि ने कार का पीछा कर रुकवाई। आरोपियों ने कट्टा अड़ा कर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग खड़े हुए।

    आईजी ने घोषित किया था 30 हजार का इनाम

    इस आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत लूट का केस पंजीबद्ध किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी की गई। पुलिस और साइबर टीम की मदद से तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए। इस मामले में सागर जोन की पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। छतरपुर रेंज के डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। तत्पश्चात महोबा पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया।

    ऐसे जुड़ी कड़ियां और अपराधियों तक पहुंची पुलिस

    एसपी जैन ने बताया कि पुलिस टीम को एकत्र तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य तथा प्रत्यक्षदर्शी से कुछ तथ्य स्पष्ट हुए। इसमें फरियादी मनीष संदेह के घेरे में आया। अतः संदेही के बैंक की डिटेल खंगाले गई। उसका बैकग्राउंड चैक कर तथ्यों की बारीकी से जांच की। संदेही मनीष का पूर्व से इंडिया वन एटीएम फ्रेंचाइजी से 17 लाख रुपए का लेन-देन का विवाद था। उस पर 53 लाख रुपए के ज्यादा का कर्ज भी है। इस तरह कड़ियां जुड़ती गईं और तस्वीर साफ हो गई और पता चला कि फ्रेंचाइजी संचालक मनीष एवं उसके भाई पुष्पेंद्र अहिरवार ने मिलकर उक्त वारदात की साजिश रची थी। वारदात में उसका सगा भाई प्रदीप अहिरवार, ममेरा भाई रवि अहिरवार भी शामिल हैं।

    चार आरोपियों को लिया गिरफ्त में

    संदेही आरोपी मनीष अहिरवार को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ और निशानदेही पर मनीष तथा तीन अन्य आरोपियों के ठिकाने पर सर्चिंग की गई। इसमें 61 लाख रुपए, 315 बोर का देसी कट्टा, 5 मोबाइल फोन, कार, बाइक सहित कुल 70 लाख रुपए का माल बरामद किया। एसपी ने बताया आरोपियों ने सारी राशि आपस में बांट ली थी। पकड़े गए आरोपियों में से प्रदीप अहिरवार पर लूट, चोरी, दुष्कर्म जैसे 5 केस पूर्व से दर्ज हैं। एसपी ने बताया मामले की जांच अभी भी चल रही है। कुछ और भी क्लू मिले हैं जिससे आने वाले दिनों में कुछ नए खुलासे होंगे।

    इन्होंने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    1. फ्रेंचाइजी संचालक मनीष कुमार पिता भानसिंह अहिरवार निवासी ग्राम लुहेड़ी, थाना श्रीनगर, हालमुकाम महोबा, उ.प्र.।
    2. पुष्पेन्द्रसिंह पिता भानसिंह अहिरवार निवासी गायत्री कॉलोनी नौगांव, थाना नौगांव, जिला छतरपुर (मनीष का सगा भाई)
    3. प्रदीप पिता भानसिंह अहिरवार निवासी गायत्री कॉलोनी, नौगांव थाना, जिला छतरपुर (मनीष का सगा भाई)
    4. रवि पिता रामआसरे अहिरवार निवासी मलका थाना, गढ़ीमलहरा, जिला छतरपुर (ममेरा भाई)
    ]]>
    Tue, 19 Aug 2025 00:27:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम : बाइक से शराब की होम डिलीवरी करते गिरफ्तार हुआ राकेश सोनी ! Liquor Home Delivery Case https://acntimes.com/rakesh-soni-arrested-for-home-delivery-of-liquor-on-two-wheeler https://acntimes.com/rakesh-soni-arrested-for-home-delivery-of-liquor-on-two-wheeler
  • पुलिस जन्माष्टमी की गश्त के दौरान कर रही थी सर्चिंग
  • टू-व्हीलर पर शराब ले जाते पकड़ा गया आरोपी
  • पहले भी पकड़ा गया था, सांठ-गांठ कर छूट गया था
  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस ने शराब का अवैध परिवहन करने के आरोप में राकेश सोनी नामक एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोप है कि वह शराब की होम डिलीवरी कर रहा था। आरोपी पहले भी शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा जा चुका है लेकिन तब सांठ-गांठ कर बच निकला था। यह बात उजागर होने पर पुलिस ने स्टेशन रोड टीआई को हटा दिया था।

    रतलाम में शराब की होम डिलीवरी करने के दौरान पकड़ा गया राकेश सोनी अपने आका को फोन पर जानकारी देते हुए।

    आरोपी शनिवार रात को अपने टू-व्हीलर क्रमांक MP43 ZF 6494 से शराब की होम डिलीवरी करने जा रहा था। जन्माष्टमी के त्योहार पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस ने उसे रोक कर पूछताछ की। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने तलाशी ली ती उसके टू-व्हीलर में शराब मिली। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। हालांकि, पुलिस ने इस मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    यह भी पढ़ें : बहुत खूब विधायक जी ! BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार ने किया कमाल, दौड़ लगाकर पकड़ा शराब के भरा वाहन, पुलिस के सुपुर्द किया, वाहन में मिली 15 पेटी अवैध शराब, देखें वीडियो

    कैमरा देखते ही छिपाने लगा मुंह

    पुलिस ने राकेश सोनी को रोका और तलाशी ली तो उसने अपने किसी आका को मोबाइल फोन से कॉल किया। उसने कॉल पर दूसरी ओर बात करने वाले को पुलिस द्वारा रोके जाने की जानकारी भी दी। यह घटना किसी ने कैमरे में कैद कर ली। 

    यह भी देखें... उफ्फ ! ये शराबी चूहे... क्या आप जानते हैं, भारत के किस राज्य के चूहे पी गए 802 बोतल शराब ? जानना चाहते हैं तो पढ़ें यह खबर

    पहले सांठ-गांठ कर छूट गया था !

    पुलिस सूत्रों का कहना है आरोपी राकेश सोनी पहले शराब कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति के यहां पहले एकाउंट सहित अन्य काम देखता था। वहीं से इसने शराब की तस्करी भी शुरू कर दी थी।  सोनी कुछ समय पूर्व स्टेशन रोड पुलिस ने शराब की तस्करी के मामले में पकड़ा था लेकिन तब उसने सांठ-गांठ कर प्रकरण से अपना नाम हटवा लिया था। बताया जा रहा है जब इस सांठ-गांठ की भनक एसपी अमित कुमार को लगी तो उन्होंने तत्कालीन थाना प्रभारी को हटा दिया था।

    यह भी देखें : सरकारी मेडिकल कॉलेज की पार्किंग में खड़ी कार में मिला शराब का जखीरा, कार और शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

    ]]>
    Sun, 17 Aug 2025 02:08:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मोबाइल फोन उपयोग करने वालों सावधान ! गलती से भी मत करना ये काम... वरना हो जाओगे परेशान https://acntimes.com/Mobile-phone-users-beware-Do-not-do-this-even-by-mistake https://acntimes.com/Mobile-phone-users-beware-Do-not-do-this-even-by-mistake एसीएन टाइम्स @ डेस्क । भारत संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने मोबाइल फोन यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने दुर्भावनापूर्ण इनकमिंग कॉल रोकने तथा सायबर अपराधों और धोखाधड़ी से सुरक्षा के लिए सक्रिय अभियान चलाया है। विभाग ने एक कोड डायल नहीं करने की सलाह दी है।

    दूरसंचार विभाग के अनुसार सायबर फ्रॉड करने वाले आए दिन नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं और उसके माध्यम से लोगों को चपत लगा रहे हैं। इसके चलते ही विभाग ने एक अभियान शुरू किया है। विभाग ने नागरिकों को ऐसी दुर्भावनापूर्ण इनकमिंग कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है। बताया गया है कि लोगों को कई बार ऐसे कॉल आते हैं जिसमें *401# और उसके बाद किसी अज्ञात मोबाइल नंबर को डायल करने के लिए कहा जाता है। ऐसा करते ही डायल करने वाले व्यक्ति के मोबाइल फोन से सारी कॉल बिना किसी रोक-टोक के अज्ञात व्यक्ति (फ्रॉड करने वाले) के मोबाइल फोन पर फॉर्वर्ड होने लगती है। इससे सभी इनकमिंग कॉल धोखेबाज व्‍यक्ति को मिलने लगते हैं। इसका इस्‍तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है। डीओटी ने घोटालेबाजों के काम करने के तरीके और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी है।

    ऐसे होती है धोखाधड़ी

    • धोखेबाज व्‍यक्ति दूरसंचार ग्राहक को कॉल करता है और उनके दूरसंचार सेवा प्रदाता का ग्राहक सेवा प्रतिनिधि या तकनीकी सहायता कर्मचारी होने का ढोंग करता है।
    • धोखेबाज व्‍यक्ति ग्राहक से कहता है कि या तो उनके सिम कार्ड में कोई समस्या है या नेटवर्क या सेवा की गुणवत्ता से संबंधित कोई समस्या है और उस समस्या को ठीक करने के लिए उन्हें एक विशिष्ट कोड डायल करना होगा। यह कोड आमतौर पर *401# से शुरू होता है और उसके बाद एक मोबाइल नंबर होता है।
    • ग्राहक के ऐसा करने के बाद उनके मोबाइल फोन से बेरोकटोक कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो जाती है और उनके फोन पर आने वाली सभी कॉल आदि धोखेबाज व्‍यक्ति के मोबाइल नंबर पर भेज दी जाती हैं।
    • इसके बाद धोखेबाज व्‍यक्ति सभी इनकमिंग कॉल प्राप्त करता है और इसका इस्‍तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है।

    ऐसे बचें सायबर अपराध से

    • दूरसंचार सेवा प्रदाता अपने ग्राहकों को कभी भी *401# डायल करने के लिए नहीं कहते हैं।
    • अपने मोबाइल फ़ोन की सेटिंग की जांच कर पता लगाएं कि कहीं कॉल फ़ॉरवर्डिंग तो चालू नहीं है।
    • कॉल फॉर्वर्डिंग चालू होने पर उसे तत्काल बंद कर दें।
    • कॉल फॉर्वर्डिंग सुविधा का उपयोग आवश्यकता होने पर ही करें।
    ]]>
    Wed, 17 Jan 2024 01:03:16 +0530 Manish Kumar Shukla
    घर छोड़ने के बहाने 11वीं की छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा कर ले जा रहा था खेत, छेड़छाड़ भी की, थाने का घेराव हुआ तब दर्ज हुआ केस https://acntimes.com/11th-class-student-molested https://acntimes.com/11th-class-student-molested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धामनोद में कक्षा 11वीं की एक छात्रा के साथ 32 वर्षीय युवक द्वारा जबरदस्ती बाइक पर बैठा कर खेत ले जाने व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने में हुई लेटलतीफी से नाराज लोगों ने सैलाना थाने का घेराव किया तब जाकर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज हो सका।

    जानकारी के अनुसार धामनोद निवासी अनिल नामक 32 वर्षीय एक युवक ने गुरुवार रात को गणेशोत्सव से घर लौट रही नगर की रहने वाली कक्षा 11वीं की एक छात्रा को घर छोड़ने के बहाने जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। वह उसे उसके घर न ले जाते हुए सीधे अपने खेत पर ले गया और छेड़छाड़ की। जैसे-तैसे किशोरी युवक के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और परिजन को घटना बताई। परिजन उसे लेकर धामनोद पुलिस चौकी पहुंचे। वहां से उन्हें चौकी प्रभारी आशीष पाल ने सैलाना थाने भेज दिया। वहां भी काफी देर तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। इससे किशोरी के परिजन और लोगों ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शित किया।

    जानकारी के अनुसार सैलाना थाने में कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण यह देरी हुई। बाद में नामली थाना प्रभारी प्रीति कटारे सैलाना थाने पहुंचीं। किशोरी को सैलाना के सरकारी अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया। सैलाना पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

    थाना प्रभारी को पता नहीं किन धाराओं में दर्ज हुआ केस

    घटना के बारे में जानकारी लेने हेतु जब थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर से संपर्क किया गया तो उन्होंने यह तो स्वीकार किया कि केस दर्ज हो गया है। केस किन धाराओं में दर्ज किया गया, यह उन्हें नहीं पता। उनका कहना था कि इसकी जानकारी थाने पर है। बता दें कि जिस वक्त छात्रा के परिजन व अन्य सैलाना थाने में विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे तब थाना प्रभारी सेंगर खुद थाने में मौजूद थे। आशंका है कि मामले में आरोपी को बचाने का प्रयास हो सकता है जिसके चलते सैलाना पुलिस इस बारे में कोई भी जानकारी देने से बच रही है।

    ]]>
    Fri, 09 Sep 2022 00:36:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पुलिस को एक और चुनौती : बैंक से लोन के 9 लाख रुपए निकालने के बाद खरीदने लगे जूते&चप्पल, बदमाश रुपए से भरी थैली ले उड़ा https://acntimes.com/They-were-buying-shoes-and-slippers-with-9-lakh-rupees-of-loan-the-miscreants-stole-a-bag-full-of-money https://acntimes.com/They-were-buying-shoes-and-slippers-with-9-lakh-rupees-of-loan-the-miscreants-stole-a-bag-full-of-money एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला पुलिस मुस्तैदी के दावे कर रही है और चोर व बदमाश रोज उसे चुनौती देकर उसकी क्षमता की परीक्षा ले रहे हैं। जिले के आलोट में सोमवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति का 9 लाख रुपए से भरा थैला उड़ाकर रफूचक्कर हो गया। आलोट में ससे पहले भी ऐसी ही दो वारदात  हो चुकी हैं।

    सोमवार दोपहर आलोट में ग्राम सुंदरपुरा निवासी सीताराम पिता धन्नालाल चंद्रवंशी बड़े भाई पीरूलाल के साथ सेन्ट्रल बैंक की स्थानीय शाखा पहुंचे। उन्होंने बैंक से लोन के नौ लाख रुपए निकालकर नोट के बंडल थैली में रख लिए। इसके बाद वे बाइक से कन्याशाला रोड स्थित जूते-चप्पल की एक दुकान पर पहुंचे। नोटों के बंडल वाला थैला बाइक पर ही था और वे जूते खरीदने लगे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश रुपयों से भरी थैली लेकर भाग निकला।

    सीताराम ने बताया कि उसने एयू बैंक से टेंट हाउस के लिए 12 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराया था।लोन की राशि सेन्ट्रल बैंक में अपने खाते में ट्रांसफर कराने के बाद सोमवार को उन्होंने बैंक से नौ लाख रुपए निकाले। इनमें दो हजार व पांच सौ के नोट के बंडल थे। चोरी की सूचना पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे। पुलिस के अनुसार अज्ञात बदमाशों की पहचान और उन्हें तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    ]]>
    Tue, 09 Aug 2022 02:08:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम मेडिकल कॉलेज के 7 छात्रों के विरुद्ध FIR दर्ज, जूनियर छात्रों की रैगिंग लेने का है आरोप, एक साल के लिए निष्कासित https://acntimes.com/FIR-registered-against-7-students-of-Ratlam-Medical-College-for-ragging https://acntimes.com/FIR-registered-against-7-students-of-Ratlam-Medical-College-for-ragging एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के रतलाम जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज के 7 स्टूडेंट्स के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। छात्रों पर अपने जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग लेने के नाम पर मारपीट करने का आरोप है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर कॉलेज प्रबंधन ने दर्ज कराई। सभी को एक साल के निष्काषित भी कर दिया गया है।

    औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार रतलाम मेडिकल कॉलेज के वार्डन डॉ. अनुराग जैन ने लिखित शिकायत दी है। इसके आधार पर 7 छात्रों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। केस धारा 323, 341, 34 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है। आरोपी छात्रों पर कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में अपने जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का आरोप है। सभी को एक साल के लिए निष्कासित भी कर दिया गया है।

    इनके विरुद्ध दर्ज हुआ केस

    1. मुकेश निनामा पुत्र नागूजी, रतलाम।
    2. पीयूष पाटीदार पुत्र नागेश्वर पाटीदार, रतलाम।
    3. करण मैड़ा पुत्र शंकरलाल रतलाम।
    4. सावन कलमे पुत्र सुखलाल, धार।
    5. नीलेश पाटीदार पुत्र दिनेश पाटीदार, रतलाम।
    6. दीपक निगवाल पुत्र रेवसिंह निगवाल, कुक्षी।
    7. विशाल पाटीदार पुत्र रमेश पाटीदार, मंदसौर।

    पूरा मामला जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...

    मेडिकल कॉलेज में रैगिंग : सीनियर ने जूनियर छात्रों को मारे थप्पड़, वार्डन पर शराब की बोतल भी फेंकी, देखें वीडियो...

    ]]>
    Sun, 31 Jul 2022 10:15:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मेडिकल कॉलेज में रैगिंग : सीनियर ने जूनियर छात्रों को मारे थप्पड़, वार्डन पर शराब की बोतल भी फेंकी, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Ragging-in-medical-college-Senior-slaps-junior-students-throws-liquor-bottle-at-warden-video-viral https://acntimes.com/Ragging-in-medical-college-Senior-slaps-junior-students-throws-liquor-bottle-at-warden-video-viral एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कॉलेज के सीनियर छात्र अपने जूनियर्स को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने वार्डन से अभद्रता कर उन पर शराब की बोतलें भी फेंकी। एंटी रैगिंग कमेटी ने आरोपी छात्रों को होस्टल और कॉलेज से निष्कासित करने की अनुशंसा की है।

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज  का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 6 से ज्यादा जूनियर छात्र सिर झुकाकर लाइन में खड़े हैं। सीनियर छात्र उनसे अभद्रता कर रहे हैं और उन्हें थप्पड़ भी मार रहे हैं।

    आरोपी छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने वार्डन डॉ. अनुराग जैन से भी अभद्रता की। उन पर शराब की बोतलें तक फेंकी। इसकी शिकायत कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी के साथ ही दिल्ली की हेल्पलाइन पर भी की गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन और एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच की। इसमें रैगिंग लेने के मामले में करीब 10 छात्रों के शामिल होने की बात सूत्र कह रहे हैं। 6-7 की पहचान भी हो चुकी है।

    निष्कासित करने की अनुशंसा, पुलिस कार्रवाई पर हो रहा विचार

    एंटी रिग्रेटर एवं मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. जगदीश हुंडेकर के अनुसार 28 जुलाई को मेल प्राप्त हुआ था। हेल्पलाइन पर भी शिकायत मिली थी। इसके अनुसार कॉलेज के बॉयह होस्टल के 2020 बैच के छात्र जूनियर (2021 बैच के) छात्रों के साथ अभद्रता की गई। इस पर डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता द्वारा जांच के लिए कहा गया था। एविडेंस के आधार पर जांच की गई जिसमें शिकायत सही पाई गई। वीडियो में 7-8 स्टूडेंट दिख रहे हैं जो दोषी हैं। कमेटी द्वारा द्वारा दोषी छात्रों को हॉस्टल से हमेशा के लिए बाहर करने और 3 माह तक क्लास से सस्पेंड करने की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा उनके विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करने पर भी विचार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी होने के बाद भी बॉयज होस्टल तक शराब पहुंचने के मामले में प्रो. हुंडेकर ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा यह जांच का विषय है।

    पूर्व में भी हुई थी रैगिंग

    बता दें कि- शासकीय मेडिकल कॉलेज में इससे पहले भी रैगिंग का मामला सामने आया था। तब कॉलेज प्रबंधन ने पूरे मामले को दबा दिया था। इस बार भी प्रबंधन मामला टालने का प्रयास कर रहा था लेकिन मामला दिल्ली तक पहुंच गया और वीडियो भी वायरल हो गया जिसके बात नहीं बनी।

    ]]>
    Sat, 30 Jul 2022 23:23:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कृषि उपज मंडी के व्यापारियों से 7 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, पुलिस ने अनाज व्यापारी के खिलाफ दर्ज किया केस https://acntimes.com/Fraud-of-more-than-7-lakhs-from-the-traders-of-agricultural-produce-market-police-filed-a-case-against-the-grain-trader https://acntimes.com/Fraud-of-more-than-7-lakhs-from-the-traders-of-agricultural-produce-market-police-filed-a-case-against-the-grain-trader एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की सैलाना कृषि मंडी के एक व्यापारी के विरुद्ध पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि उक्त व्यापारी ने मंडी के अन्य व्यापारियों के साथ 7 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

    सैलाना पुलिस के अनुसार सैलाना निवासी अनिल पितलिया नाम के अनाज व्यापारी ने सैलाना कृषि मंडी में अपनी फर्म के नाम से अलग-अलग तारीखों में व्यापारियों से अनाज खरीदा। आरोपी पितलिया पारियों की बकाया 7 लाख 62 हजार 60 का गबन कर फरार हो गया। इसकी जानकारी कृषि मंडी सैलाना के सचिव किशोर नरगावे को मिलने पर उन्होंने सैलाना पुलिस थाने में शिकायती आवेदन दिया। इसके आधार पर सैलाना थाने में आरोपी अनिल पितलिया के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया है। शिकायत के बाद आरोपी व्यापारी पितलिया फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

    ]]>
    Mon, 18 Jul 2022 00:02:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चलती ट्रेन में गैंगरेप : जनरल कोच में बैठी महिला के पास नहीं था टिकट, AC कोच में ले जाकर 3 रेलकर्मियों किया दुष्कर्म https://acntimes.com/gang-rape-in-moving-train-woman-sitting-in-general-coach-did-not-have-ticket-raped-3-railway-workers-by-taking-them-in-ac-coach https://acntimes.com/gang-rape-in-moving-train-woman-sitting-in-general-coach-did-not-have-ticket-raped-3-railway-workers-by-taking-them-in-ac-coach पाकिस्तान के कराची का मामला, मामला दबाती रही सरकार, सोशल मीडिया पर हुआ विरोध तो सामने आए जिम्मेदार

    एसीएन टाइम्स @ डेस्क । पाकिस्तान के कराची से शर्मशार करने वाली खबर आई है। यहां चलती ट्रेन में तीन रेलकर्मियों ने एक महिला यात्री के साथ गैंगरेप किया। महिला की रिपोर्ट पर आरोपी रेलकर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पाक सरकार पहले को मामले को दबाने का प्रयास करती रही लेकिन सोशल मीडिया में मामला जान और विरोध होने पर रेल आईजी मीडिया के सामने आई और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही। रेल मंत्री साद रफीक ने कहा है कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कराची के ओरंगी टाऊन निवासी महिला की रिपोर्ट पर कराची सिटी थाने में रेलवे के दो टिकट चेकर सहित तीन के विरुद्ध चलती ट्रेन में गैंगरेप करने का केस दर्ज किया है। इसमें बताया गया है कि घटना 27 मई की है। कराची के ओरंगी टाउन की एक महिला अपने बच्चों से मिलने मुजफ्फरगढ़ अपनी ससुराल जा रही थी। इसके लिए वह मुल्तान रेलवे स्टेशन से कराची के लिए बहाउद्दीन जकरिया एक्सप्रेस में सवार हुई थी। वह जनरल कोच में यात्रा कर रही थी। जैसे ही ट्रेन रोहरी स्टेशन पहुंची तो दो टिकट चेकर व उनका एक प्रभारी आए। उन्होंने महिला को एसी कोच में सीट देने का लालच दिया। इसके बाद टिकट चैकर जाहिद और उसका प्रभारी आकिब महिला को एक एसी कोच में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। कराची रेलवे स्टेशन पहुंचकर महिला ने सिटी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

    निजी कंपनी के थे संदिग्ध कर्मचारी, पाकिस्तानी रेलवे के नहीं

    पाकिस्तान के संघीय रेल मंत्री साद रफीक ने 24 घंटे के भीतर पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रेलवे से मामले की रिपोर्ट मांगी है। रेलवे के डीएस हमद हसन मिर्जा ने पुलिस द्वारा कराची की एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दो संदिग्धों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि, सामूहिक बलात्कार मामले में नामित संदिग्ध निजी कंपनी के कर्मचारी थे। यह कंपनी ही बहाउद्दीन जकारिया एक्सप्रेस चला रही है। उनका कहना है कि दुष्कर्म करने वाले पाकिस्तान रेलवे के कर्मचारी नहीं हैं। जांच जारी है।

    महिला का वीडियो बनाने का भी आरोप

    आरोप हैं कि दुष्कर्म के दौरान महिला का वीडियो भी बनाया गया। ऐसे शर्मशार करने मामले को पहले तो तीन दिन तक दबाने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन बाद में लाहौर रेलवे पुलिस के IG फैजल सख्खर मीडिया के सामने आए। उनका कहना है कि महिला का परिजन से विवाद हुआ था जिसके बाद वह रेलवे स्टेशन पहुंच कर कराची जाने के लिए ट्रेन में बैठ गई। महिला के पास टिकट नहीं था। दो टिकट चेकर ने उसे भीड़ भरे जनरल कोच से AC कंपार्टमेंट में जाने को कहा। महिला AC कंपार्टमेंट में गई तो वहां टिकट चेकर्स भी पहुंच गए और उनका इंचार्ज भी आ गया। तीनों ने महिला से रेप किया।

    मोबाइल बंद मिलने से हुई आरोपियों की पहचान

    आईजी फैजल के अनुसार दुष्कर्म की रिपोर्ट पीड़िता ने ही लिखाई है। पहले तो आरोपियों की पहचान का संकट था। हालांकि जांच हुई तो दो टिकट चैकर के मोबाइल बंद मिले जिससे उन पर शक हुआ। तीनों फरार थे। मंगलवार को अलग-अलग लोकेशन से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों की DNA जांच भी करवा रहे हैं।

    ]]>
    Wed, 01 Jun 2022 13:20:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    JNU ने फिर किया शर्मसार : AISA के कार्यकर्ता ने छात्रा से की अश्लील हरकत, 16 दिन पहले MCA की एक छात्रा का RAPE भी हुआ था   https://acntimes.com/JNU-shamed-again-AISA-worker-did-obscene-act-with-student-16-days-ago-a-MCA-student-was-also-RAPE https://acntimes.com/JNU-shamed-again-AISA-worker-did-obscene-act-with-student-16-days-ago-a-MCA-student-was-also-RAPE जेएनयू में थर्ड ईयर की छात्रा से दोस्त ने की शर्मनाक हरकत, एफआईआर दर्ज

    एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में थर्ड ईयर की एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले में छात्रा की शिकायत पर वंसतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने जेएनयू के ही एक छात्र के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पीड़िता का परिचित है और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का कार्यकर्ता है।

    पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि जेएनयू में तीसरे वर्ष की एक छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत दी है। मामले में वसंतकुंज नॉर्थ थाने में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित छात्रा ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि आरोपी ने बिना सहमति के उसे गलत तरीके से छुआ और जबर्दस्ती पकड़ लिया। आरोपी मना करने के बावजूद काफी देर तक उसके साथ गलत हरकतें करता रहा। पुलिस के मुताबिक पीड़िता उत्तर-पूर्वी राज्य की रहने वाली है। आरोपी छात्र को नोटिस जारी किया गया है। आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

    जेएनयू प्रशासन करेगा जांच, आइसा ने छात्र के गतिविधियों में शामिल होने पर लगाई रोक

    छात्रा से अश्लील हरकत के मामले की जांच जेएनयू प्रशासन ने भी करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा पीड़ित छात्रा को बयान दर्ज करने के लिए तलब किया गया है। उधर, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने अपने आरोपी कार्यकर्ता पर लगे आरोप की शिकायत यौन उत्पीड़न के खिलाफ लिंग संवेदीकरण समिति को जांच के लिए भेजा है। आरोपी कार्यकर्ता को संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने पर रोक भी लगाई गई है। 

    इंस्टाग्राम पर की थी दोस्ती, 16 दिन पूर्व किया दुष्कर्म 

    जेएनयू परिसर में छात्रा के यौन शोषण का एक पखवाड़े में यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व 14 मई को महाविद्यालय कैंपस में ही एमसीए की छात्रा से दुष्कर्म होने का मामला पिछले दिनों सामने आया था। पीड़िता की शिकायत पर वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने 31 वर्षीय हिमांशु रंजन निवासी झारखंड के विरुद्ध ज्यादती का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आरोपी जेएनयू में ही भाषा विभाग में लैंग्वेज कोर्स कर रहा है और सीए भी है। वह मुनिरका में किराये के मकान में रहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि जेएनयू में एमसीए की छात्रा है और वहीं के हॉस्टल में रहती है। वह एक कंपनी में इंटर्नशिप कर रही है। उसने दफ्तर की तस्वीर इंस्टाग्राम के स्टेट्स पर लगा रखी थी। इसके चलते आरोपी ने उससे जान-पहचान की। हिमांशु ने मैसेज कर कहा कि वह भी जेएनयू का छात्र है। वह उसकी भी नौकरी लगवा दे। इस तरह दोनों में चैटिंग शुरू हो गई। बाद में आरोपी हिमांशु ने छात्रा का मोबाइल नंबर लेकर कल करने लगा। 14 मई को उसने कैंपस स्थित इंडिया कॉफी हाउस के पास बुला इधर-उधर की बातें की। वह उसे इंडियन कॉफी हाउस के पीछे अंधेरे में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया था।

    ]]>
    Mon, 30 May 2022 13:07:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    साइबर तकनीक में ऐसा पारंगत कि बना डाले 7 हजार फर्जी आधार कार्ड, असम से भागा गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार https://acntimes.com/The-kingpin-of-the-racket-making-7-thousand-fake-Aadhar-cards-arrested-in-Indore https://acntimes.com/The-kingpin-of-the-racket-making-7-thousand-fake-Aadhar-cards-arrested-in-Indore एसीएन टाइम्स @ इंदौर । मध्य पुलिस की साइबर सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तेलंगाना राज्य में 7 हजार फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले रैकेट के सरगना को गिरफ्तार किया है। असम और तेलंगाना से भागा आरोपी इंदौर शहर में छिपा बैठा था।

    एक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर सेल ने पवन कोटिया (29) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह मप्र के शिवपुर का मूल निवासी है। पवन को तेलंगाना पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे हैदराबाद ले जाने के लिए पुलिस को ट्रांजिट रिमांड जारी हुआ।

    रैकेट के 8 सदस्य दिसंबर में ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    पुलिस के अनुसार कोटिया पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा प्रदान किए गए असम के आधार केंद्रों के लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपूर्ति करने का आरोप लगा था। आरोपी ने इन्हीं लॉगिन आईडी और फर्जी दस्तावेजों की मदद से तेलंगाना में करीब 7,000 आधार कार्ड बना दिए। इतना ही नहीं उसने कई पुराने आधार कार्ड का विवरण भी बदल दिया। तेलंगाना पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में पवन के गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ही कोटिया असम से भाग गया था। वह कई दिन से इंदौर में छिपा था।

    आधार केंद्रों को दे रहा था तकनीकी मदद

    चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पवन साइबर तकनीक का काफी जानकार है। वह असम और मध्यप्रदेश में मान्यता प्राप्त आधार सेवा केंद्रों को तकनीकी मदद भी उपलब्ध करवा रहा था। इसी का फायदा उठाते हुए उसने इतना बड़ा फर्जीवाड़ा किया।

    ]]>
    Fri, 20 May 2022 09:26:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    युवक से 6.50 लाख रुपए की लूट, ताल थाना क्षेत्र के छोटा खारवा से सारंगखेड़ा के बीच हुई वारदात https://acntimes.com/Robbery-of-Rs-6.50-lakh-from-youth-incident-between-Chhota-Kharwa-to-Sarangkheda-of-Tal-police-station-area https://acntimes.com/Robbery-of-Rs-6.50-lakh-from-youth-incident-between-Chhota-Kharwa-to-Sarangkheda-of-Tal-police-station-area एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ताल थानान्तर्गत 27 वर्षीय एक युवक के साथ लूट हो गई। अज्ञात बदमाश करीब 6.50 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। ताल पुलिस ने लूट की धारा में केस दर्ज किया।

    जानकारी के अनुसार सद्दाम पिता अनवर खान (27) निवासी खारवांकला ने ताल थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सद्दाम ने पुलिस को बताया कि 13 मई को दोपहर 2.45 से 3.00 बजे के दौरान छोटा खारवा से सारंगखेड़ा के बीच महिदपुर रोड पर वारदात हुई। तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसके 6 लाख 49 हजार 800 रुपए लूट लिए। मामले में ताल पुलिस ने भादवि की धारा 394 में प्रकरण दर्ज किया है।

    ]]>
    Sat, 14 May 2022 09:56:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जयंतसेन धाम से अष्टधातु की मूर्तियां व रुपए ले गए चोर, 8 लेन निर्माण कंपनी को लगाई 17 लाख रुपए की चपत, स्कूल भी नहीं छोड़ा https://acntimes.com/Thieves-took-away-idols-and-money-from-Jayantsen-Dham-8-lane-construction-company-cost-17-lakh-rupees https://acntimes.com/Thieves-took-away-idols-and-money-from-Jayantsen-Dham-8-lane-construction-company-cost-17-lakh-rupees स्कूल से प्लास्टिक की ट्रे और सेजावता से घर के बाहर खड़ा पिकअप वाहन ले गए चोर

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चोरों ने नाक में दम कर रखा है। देवालय से लेकर विद्यालय तक, कोई भी जगह चोरों से नहीं बची है। बीती रात चोर जयंतसेन धाम से अष्टधातु की तीन मूर्तियों सहित 35 हजार रुपए का माल ले उड़े। वहीं शहर के एक स्कूल में भी चोरी हो गई। उधर, जावरा विकासखंड में 8 लेन निर्माण कंपनी को उसके ही स्टोर प्रबंधक व कर्मचारियों ने 17 लाख रुपए की चपत लगा दी।

    पुलिस से मिली जानकारी बिती रात चोरों ने सागोद रोड स्थित जयंतसेन धाम को निशाना बनाया। चोर मंदिर में घुसकर 5 हजार रुपए नकद, अष्टधातु की पांच किली वजनी भगवान की तीन मूर्तियां सहित कुल 37 हजार रुपए का माल ले उड़े। मंदिर के राजकमल पिता कांतिलाल जैन (50) निवासी काटजूनगर की रिपोर्ट पर दीनदयालनगर थाने पर भादंवि की धारा 457 एवं 380 में प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार हाथीखाना स्थित शासकीय नवउन्नत स्कूल से चोर करीब 4 हजार रुपए मूल्य की प्लास्टिक की ट्रे चुरा ले गए। इसकी रिपोर्ट नीता अग्रवाल पति नारायण निवासी विनोबानगर ने स्टेशन रोड थाने पर दर्ज करवाई। चोरों ने सेजावता निवासी केशूराम मालवीय का पिकअप वाहन क्रमांक MP 42 G1805 कोई चुरा ले गया। केशूराम की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध केश दर्ज किया।

    एक स्थान से दूसरी जगह पहुंचाना था सम्मान, ले उड़े 8 लेन के कर्मचारी

    औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस थाने में 8 लेन निर्माण कंपनी जी. आर. इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कैंप हसनपालिया के तीन कर्मचारियों के विरुद्ध धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट कंपनी के भूरीसिंह पिता पपेया राम (40) ने दर्ज कराई है। भूरीसिंह ने पुलिस को बताया कि 8 लेन निर्माण के लिए एसएम प्लेट, एसएएम एंगल सहित अन्य सामान एक स्थान से दूसरे तक पहुंचाना था। इसके लिए स्टोर प्रबंधक सहित अन्य को जिम्मेदारी दी गई थी वे धोखाधड़ी कर सामान अन्यत्र ले गए। इस पर पुलिस ने जी. आर. इन्फ्रा प्रोजेक्ट के स्टोर सहायक प्रबंधक अजीत पिता भगवानलाल व कांटा संकालक भरतसिंह इंद्रलाल दोनों निवासी विसंगपुर जौरा (मुरैना) एवं हेल्पर अमित सिंह पिता जसवंत सिंह निवासी मई पोस्ट मुद्रवाजा जिला मुरैना के विरुद्ध धारा 402 व 407 के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों द्वारा चुराए गए माल की कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई गई है।

    ]]>
    Mon, 02 May 2022 12:00:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भ्रष्टाचार : 73 लाख की मिट्टी, फसल और चारा खा गया कृषि विस्तार अधिकारी, कलेक्टर ने दर्ज करवा दी FIR, जानिए& क्या है मामला https://acntimes.com/Action-against-corruption-Agriculture-officer-ate-73-lakh-soil-crop-and-fodder-collector-lodged-FIR https://acntimes.com/Action-against-corruption-Agriculture-officer-ate-73-lakh-soil-crop-and-fodder-collector-lodged-FIR 2019 से 21 के दौरान रतलाम जिले के कृषि फार्म पर कार्य करवाने के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी धनपाल सिंह तोमर द्वारा गबन किए जाने का है आरोप

    @ रतलाम । जिले के कृषि विस्तार अधिकारी धनपाल सिंह तोमर के खिलाफ नामली पुलिस थाने में 73 लाख रुपए गबन का केस दर्ज किया गया है। आरोपी तोमर पर पंचेड़ स्थित कृषि फार्म के प्रबंधन  के दौरान मिट्टी, फसल और चारा बेच कर राशि हजम करने का आरोप है। 

    रतलाम के नामली थाने में लाखों रुपए के गबन करने वाले कृषि विस्तार अधिकारी विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी धनपाल सिंह तोमर ने कृषि विभाग के पंचेड़ स्थित कृषि फार्म के प्रबंधन कार्य के दौरान 73 लाख रुपए से ज्यादा का गबन किया। कृषि फार्म में वित्तीय अनियमितताए मिलने के बाद विभागीय जांच में धनपाल सिंह तोमर को लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया। जिस पर रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर कृषि विभाग के नोडल अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करवाई। 

    जानकारी के अनुसार आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी तोमर कृषि विभाग के पंचेड़ स्थित कृषि फार्म पर 2019 से 21 के बीच कार्य करवाए। इस दौरान अधिकारी ने कृषि फार्म की जमीन पर अवैध उत्खनन करवा कर 52 लाख रुपए से अधिक की मिट्टी और मुरम बेच दी। बीज उत्पादन में भी हेरफेरी की गई। कृषि फार्म पर पशु चारे को भी अधिकारी ने बेज कर राशि हड़प ली। इस तरह करीब 71 लाख के गबन का मामला सामने आने पर एफआईआर दर्ज करवाई गई।

    ]]>
    Sun, 01 May 2022 10:24:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम : श्री राम मंदिर के पुजारी पर बड़े भाई ने किया चाकू से हमला, परिजन बोले& आदतन अपराधी पर पुलिस नहीं कर रही कड़ी कार्रवाई https://acntimes.com/Ratlam-The-elder-brother-attacked-the-priest-of-Shri-Ram-temple-with-a-knife https://acntimes.com/Ratlam-The-elder-brother-attacked-the-priest-of-Shri-Ram-temple-with-a-knife एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के खातीपुरा में शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे चाकूबाजी हो गई। क्षेत्र के श्री राम मंदिर में पूजा करने वाले एक व्यक्ति पर उसके ही बड़े भाई ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन का आरोप है कि आरोपी को क्षेत्र के किसी दबंग का संरक्षण प्राप्त है जिससे शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस उसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

    जानकारी के अनुसार नरेंद्र बैरागी (35), निवासी खातीपुरा रतलाम इलाहाबाद बैंक में प्यून हैं। चाकूबाजी में घायल नरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरेंद्र की पत्नी अनीता ने एसीएन टाइम्स को बताया घटना शुक्रवार रात 9.30 बजे की है। घर में अनीता रोटी बना रहीं थीं और नरेंद्र सब्जी बनाने में उनकी मदद कर रहे थे। तभी आरोपी नरेंद्र का बड़ा भाई जितेंद्र बैरागी शराब के नशे में घर आया और जमीन के पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौच करने लगा। गाली देने से रोकने पर उसने चाकू से नरेंद्र पर हमला बोल दिया। हमले में घायल नरेंद्र को परिजन ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। उसके पेट में नाभि के पास घाव लगे हैं।

    अपनी बेटी पर ही डाल दिया था केरोसिन !

    घायल की पत्नी अनीता के अनुसार उसका जेठ जितेंद्र आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध पुलिस और प्रशासन के पास कई बार शिकायतें की गईं लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी अनीता, अपनी मां रामकुमारी, भाई नरेंद्र बहन मंजू के अलावा परिजन के साथ भी आए दिन गाली-गलौच कर आए दिन मारपीट करता है। अनीता के अनुसार करीब एक पखवाड़े पूर्व आरोपी जितेंद्र ने अपनी 17 वर्षीय बेटी पर केरोसिन डाल दिया था। जिसके बाद उसकी बेटी की उसकी मां उसे एलजी गांव (दलौदा) निवासी अपनी बहन के यहां छोड़ आई है।

    सभी से करता है मारपीट

    आरोपी की बहन मंजू ने बताया कि भाई जितेंद्र उसके साथ भी मारपीट करता रहता है। पिछले दिनों भी उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। हमला भी किया था लेकिन भाई नरेंद्र ने बचा लिया था वरना गंभीर हादसा हो सकता था। आरोपी के विरुद्ध स्टेशन रोड थाने पर पूर्व में भी केस दर्ज किया गया था। कुछ दिन हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। परिजन के मुताबिक जितेंद्र का परिवार के अन्य सदस्यों से जमीन को लेकर विवाद है। उसे क्षेत्र के ही एक दबंग का समर्थन प्राप्त है। उसके दबाव के चलते ही स्टेशन रोड थाने पर भी ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।

    ]]>
    Sat, 30 Apr 2022 02:30:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शुभम् रेसीडेंसी में चल रहा था IPL क्रिकेट का सट्टा, तीन आरोपी गिरफ्तार, सैलाना में भी एक सटोरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा https://acntimes.com/Three-accused-arrested-while-betting-on-IPL-cricket-in-Ratlam-1-Sailana-also-got-caught-by-the-police https://acntimes.com/Three-accused-arrested-while-betting-on-IPL-cricket-in-Ratlam-1-Sailana-also-got-caught-by-the-police एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इन दिनों शहर में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा जोरों पर है। बुकी चोरी-छिपे इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही चार सटोरियों को रतलाम की माणक चौक और सैलाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से सट्टे में उपयोग हो रहे टीवी, मोबाइल फोन और नकदी जब्त हुई है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माणक चौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात करीब 9.30 बजे शहर की शुभम् सेरीडेंसी कॉलोनी स्थित एक मकान में दबिश दी। मकान आशीष लुनावत नामक व्यक्ति का है। उप निरीक्षक अनुराग यादव की अगुवाई में हुई कार्रवाई के दौरान मकान मालिक सहित तीन आरोपी आईपीएस क्रिकेट के सट्टे के कारोबार में संलग्न मिले।

    पुलिस ने मकान मालिक व आरोपी आशीष पिता कांतिलाल लुनावत (37), रवि सोलंकी निवासी हरमाला रोड एवं एक अन्य को गिरफ्तार किया। मौके से एल.जी. कम्पनी का 1 टी.वी., सट्टे के हिसाब की 1 डायरी, सैमंसग कम्पनी का दो सिम वाला 1 स्मार्ट मोबाइल फोन, 1 सेटअप बॉक्स, 1 रिमोट एवं 8300 रुपए जब्त हुए। आरोपियों के विरुद्ध ¾ सट्टा एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।

    इसी प्रकार सैलाना पुलिस को धामनोद के आजाद चौक पर सट्टा चलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मंगलवार रात करीब 9.20 बजे दबिश देकर आरोपित राधेश्याम पुत्र भेरू खराड़ी (52) निवासी पारपुरा धामनोद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 3320 रुपए और सट्टे में उपयोग आने वाली वस्तु मिली। आरोपी के विरुद्ध ¾ सट्टा एक्ट में केस दर्ज किया गया है। 

    ]]>
    Wed, 13 Apr 2022 10:46:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    फेसबुक पर RSS प्रमुख भागवत, PM मोदी और हिंदू देवी&देवताओं के अश्लील फोटो किए अपलोड, आपत्तिजनक कमेंट भी किए, FIR दर्ज https://acntimes.com/Uploaded-obscene-photos-of-RSS-chief-Bhagwat-PM-Modi-and-Hindu-deities-on-Facebook-FIR-registered https://acntimes.com/Uploaded-obscene-photos-of-RSS-chief-Bhagwat-PM-Modi-and-Hindu-deities-on-Facebook-FIR-registered एसीएन टाइम्स @ रतलाम। रतलाम पुलिस ने विजेंद्र कुमार यादव नामक फेसबुक आईडी के संचालक के विरुद्ध फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपित ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिंदू देवी-देवता के अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड किए। यही नहीं उसने हिंदुंओं और ब्राह्मण समाज को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

    मामला शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अऩुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील पुत्र श्यामसुंदर सारस्वत निवासी रतलाम ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सारस्वत ने पुलिस को बताया कि शनिवार को नवरात्रि की पूजा एवं रामरक्षास्त्रोत का पाठ करने के बाद करीब 11.15 बजे पैलेस रोड स्थित अपने कार्यालय के लिए निकले। कार्यालय के पास उन्हें मित्र मोहित चौबे मिले जिन्होंने सारस्वत की गाड़ी रोक ली और अपने साथ पास ही स्थित गणेश मंदिर ले जाकर बैठाया। मोहित ने बताया कि विजेंद्र कुमार यादव नामक फेसबुक आईडी की टाइमलाइन पर संघ प्रमुख मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिंदू देवी-देवताओं, हिंदुओं व ब्राह्मण वर्ग के विरुद्ध विद्वेषपूर्ण और वर्ग संघर्ष को प्रेरित करने वाली आपत्तिजनक फोटो व कमेंट पोस्ट किए गए हैं।

    धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास

    सारस्वत ने अपने मोबाइल फोन पर मोहित द्वारा बताई गई उक्त फेसबुक आईडी चैक की। इसमें विजेंद्र कुमार यादव नामक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की पुष्टि हो गई। सारस्वत ने उक्त पोस्ट मित्र दिनेश राठौर और गोपाल राठी को भी दिखाई। सभी ने पोस्ट को आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही ब्राह्मण समाज और हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने वाली बताया। इसके बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष सारस्वत माणक चौक थाने पहुंचे और लिखित आवेदन देकर आपत्तिजनक फोटो व पोस्ट करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके चलते पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले विजेंद्र कुमार यादव निवासी रतलाम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता-1980 की धारा 188, 153-A 295-A 469 एवं 67a के तहत आरोपी विजेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    ]]>
    Sun, 10 Apr 2022 02:00:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    माही माता और जैन मंदिर सहित 6 जगह चोरी करने वाले 1 नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपए का सामान बरामद https://acntimes.com/3-accused-including-1-minor-arrested-for-stealing-6-places-including-Mahi-Mata-and-Jain-temple-recovered-goods-worth-Rs-2.10-lakh https://acntimes.com/3-accused-including-1-minor-arrested-for-stealing-6-places-including-Mahi-Mata-and-Jain-temple-recovered-goods-worth-Rs-2.10-lakh एसपी बोले- चोरी का माल खरीदने वालो के विरुद्ध भी होगी कार्रवाई, जल्द बनेगा सिस्टम

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम पुलिस को माही माता मंदिर और जैन मंदिर सहित 6 जगह चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपियों पर 2.10 लाख रुपए का माल चुराने का आरोप है। एसपी ने चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जल्द ही सिस्टम बनाने की बात कही है।

    एसपी अभिषेक तिवारी ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने 6 चोरियों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही चोरी की घटना पर अंकुश के लिए एएसपी सुनील पाटीदार व सैलाना एसडीओपी शीला सुराणा के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया है। चोरियों की छानबीन के दौरान पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक नाबालिक को हिरासत में लिया गया।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी अर्जुन व राजू के साथ चोरियों को अंजाम दिया। इसके आधार पर उसके दोनों दोनों साथियों आरोपी अर्जुन उर्फ़ गोमा पिता राजाराम बोरिया व राजू पिता गंगाराम बोरिया दोनों निवासी आंबेडकर कॉलोनी, रावटी को गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में वारदात कबूल कर ली। उन्होंने चोरी का माल छिपाए जाने की जानकारी भी दी। आरोपियों की निशानदेही के आधार पर 5 जगह से चुराया गया सामान जब्त कर लिया गया है। जब्त किए गए सामान की कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपए है।

    चोरियां जिन्हें आरोपियों ने दिया अंजाम

    26 मार्च 2021 : रानीसिंग में माही नदी के किनारे माही माता मंदिर का ताला तोड़कर पीतल का एक दीपक, चांदी की एक कंठी और 1 हजार रुपए नकत चुराए।

    16 मई 2021 : मध्यरात्रि में रावटी स्थित जैन मंदिर का ताला तोड़कर चांदी के सात छत्र, पांच मंचमेक तथा 10 हजार रुपए चुराए।

    21 मई 2021 : रामा पिता मांगू भाभर के साई मंदिर के पास रावटी स्थित घर में पीछे की दीवार तोड़कर घर में घुसे और पेटी से तीन जोड़ी चांदी की पायजेब, चांदी की डोयडी चांदी की दो बिछिया, एक जोड़ पैर की बिछिया, एक कंदोरा और 09 हजार रुपए चुराए।

    21 जनवरी 2022 : रावटी के ॐ आजाद मुनि आश्रम का ताला तोड़कर पीतल की दो घंटियां, पीतल के दो शिखर, तांबे के चार लोटे, पीतल की एक थाली, एक पंचपात्र, पीतल की एक आरती और 1 हजार रुपए नकद चुराए।

    30 जनवरी 2022 : रतलाम के टाटा नगर निवासी व्यापारी आशीष पिता कैलाश सोनी की रावटी स्थित सोने चांदी की दुकान में ताला तोड़कर दराज में रखी चांदी की बिछिया, कड़े, झुमकी, गले की चैन, अंगूठियां, पैंडल, ताबीज, हाथ की पोची, हाथफूल, कमर की झुमकी, कान की बाली, कर्ण फूल और कड़े चुराए।

    14 मार्च 2022 : पवन पिता प्रेमचंद राठौर निवासी लव-कुश मार्केट रावटी के घर के पीछे खेत के कुएं में लगी पांच हॉर्स पॉवर की पानी की विद्युत मोटर चुराई।

    चोरी का माल बेचने वालों की खैर नहीं

    एसपी तिवारी के अनुसार जांच जारी है। इसमें जो भी तथ्य आएंगे उनके आधार पर अन्य पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया चोरी का सामान खरीदने वाले व्यापारियों पर भी होगी। जल्दी ही बिना बिल के सामान खरीदने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई के लिए एक व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके तहत व्यापारी को सामान खरीदते वक्त मोबाइल में सामान और बेचने वाले का फोटो लेना होगा और उसे सम्बंधित थाने को भेजकर जानकारी देना होगी।

    चोरियों की खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार का इनाम

    चोरी के खुलासे में एसडीओपी शीला सुराणा, थाना प्रभारी एवं उप निरीक्षक रामसिंह खपेड़, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मणसिंह दायमा, देवराजसिंह, दिलीप शर्मा, कुलदीप व्यास, महेश मेड़ा, नरवर सिंह, शिवराम मौर्य, देवेन्द्र शर्मा, सायबर सेल के आरक्षक विपुल भावसार और हिम्मत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही। एसपी अभिषेक तिवारी ने पूरी टीम को 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

    ]]>
    Fri, 08 Apr 2022 22:11:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये हैं अमन के दुश्मन व अलसुफा के सदस्य जिन्होंने रची आतंकी साजिश, गृह मंत्री डॉ. मिश्रा बोले& ऐसा हर आतंकी फन कुचल देंगे, देखें वीडियो... https://acntimes.com/These-are-the-enemies-of-peace-who-hatched-a-terrorist-conspiracy-the-Home-Minister-said-every-such-terrorist-will-crush-his-head https://acntimes.com/These-are-the-enemies-of-peace-who-hatched-a-terrorist-conspiracy-the-Home-Minister-said-every-such-terrorist-will-crush-his-head राजस्थान में बम धमाके करने की साजिश रचने वाले आरोपियों के तीन और साथियों को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार, सभी आतंकियों के अवैध निर्माण किए ध्वस्त

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम / भोपाल । पुलिस और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक एकत्र करने, परिवहन करने तथा उससे धामाके कर जान-माल को नुकसान पहुंचाने वाली आतंकी साजिश रचने वाले गिरोह के 6 सदस्यों गिरफ्तार कर लिया है। कट्टरपंथी संगठन अलसुफा के इन सदस्यों की पुलिस ने कर्मकुंडली भी तैयार कर ली है और इनके नेटवर्क ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आतंक पर प्रहार मिशन के तहत पुलिस ने रतलाम आरोपियों के मकानों को शुक्रवार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। इसके लिए मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रतलाम पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा है ऐसे हर फन को कुचला जाएगा जो प्रदेश में आतंक फैलाने के लिए उठेगा।

    राजस्थान के जयपुर को बम धमाकों से दहलाने की साजिश के आरोप में रतलाम के तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद रतलाम पुलिस और मप्र एटीएस अलर्ट मोड में है। एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया अब तक गिरोह और अलसुफा के 6 सदस्यों को चिह्नित कर हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही इन आरोपियों के द्वारा कि एगए अवैध और अनियमित निर्माणों को भी रतलाम जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ध्वस्त किय गया है। गिरोह के अन्य सदस्य और मददगारों की पहचान कर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने रतलाम पुलिस को बधाई

    मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अलसुफा संगठन के तीन आतंकी सदस्यों कों गिरफ्तार करने पर रतलाम पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि आतंकी इमरान कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और पुलिस की इस पर निगाह थी। 2014 अपनी गतिविधियां प्रारंभ की थी सामाजिक कार्य के रूप में। यह हार्डकोर अपराधी के तरह था और यह सीरिया भी जाना चाहता था। इसे उस समय जेल में एक साल के लिए रखा था लेकिन इसने अपने तीन लोगों को विस्फोटक सामग्री लेकर राजस्थान भेजा। वो तीनों लोग राजस्थान में पकड़े गए। उसके बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर मप्र पुलिस ने इसके मास्टर माइंड सरगना और हार्डकोर अपराधी इमरान को और इसके दो साथियों आमीन शेरानी और आमीन खान को पकड़ा।

    गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के अनुसार 30 मार्च को जो पकड़े गए थे सैफुल्ला, अल्तमस और जुबेर इस तरह ये छह लोग हिरासत में हैं। इमरान और दो अन्य को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस को सौंपा है। गृह मंत्री सख्त लहजे में कहा है कि चाहे सिमी का नेटवर्क हो, चाहे जेएनवी हो, चाहे पीएफआई हो और चाहे यह (अलसुफा) संगठन हो, कोई भी मप्र में सिर उठाने की कोशिश न करे। सबके फन कुचले जाएंगे। मप्र पुलिस किसी को छोड़ने वाली नहीं है।

    आतंक के इन सौदागरों पर हुआ पुलिस-प्रशासन का प्रहार

    1. इमरान पिता मोहम्मद खान का मोहननगर स्थित मकान और जुलवानिया स्थित पोल्टी फॉर्म।
    2. आमीन मोबाइल पिता अजीम शेरानी का विक्रम नगर स्थित मकान।
    3. अल्तमस खान पिता बशीर का ऑफिसर कॉलोनी मेन रोड पर स्थित मकान।
    4. आमीन फावड़ा पिता असलम खान का शेरानीपुरा स्थित मकान।
    5. जुबेर पिता हाजी फकीर मोहम्मद का आनंद कॉलोनी का हयात टॉवर के पास स्थित मकान।
    6. सैफुद्दीन पिता रमजानी शेरानीपुरा।

    आतंकियों की कर्मकुंडली और उनके रसूख पर हुए प्रहार का नजारा

    ]]>
    Fri, 01 Apr 2022 22:25:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आतंक पर प्रहार : रतलाम में जयपुर को बम धमाकों से दहलाने की साजिश रचने वालों के घरों पर चले बुल्डोजर, कल भी होगी कार्रवाई https://acntimes.com/Attack-on-Terror-Bulldozers-on-the-houses-of-those-plotting-to-shake-Jaipur-with-bomb-blasts-in-Ratlam https://acntimes.com/Attack-on-Terror-Bulldozers-on-the-houses-of-those-plotting-to-shake-Jaipur-with-bomb-blasts-in-Ratlam कलेक्टर और एसपी बोले- यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, विशेष दल का होगा गठन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में संदिग्ध आतंकियों के ठिकाने पर कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार सुबह से ही बुलडोजर चलाकर आतंकियों के मकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। रतलाम में रहने वाले ये आतंकी राजस्थान के निम्बाहेड़ा में 12 किलो विस्फोटक के साथ पकड़ाए थे। आरोपी सीरियल बम ब्लास्ट कर गुलाबी नगरी जयपुर को दहलाने वाले थे। मामले में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी अभिषेक तिवारी ने साफ कर दिया है कि समाज और देश विरोधी ताकतों और गुंडा तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उनके अवैध निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

    राजस्थान के जयपुर को बम धमाके करने की साजिश रतलाम के कट्टरपंथी संगठन सूफा से जुड़े आतंकियों ने रची थी। वे अपने मंसूबों में कामयाब होते उससे पहले ही राजस्थान पुलिस और एटीएस ने 12 किलो विस्फोटक के साथ जुबेर, सैफुल्ला और अल्तमस को धर-दबोजा। बाद में टोंक, चित्तौड़ और रतलाम से भी करीब 5 लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद शुरू हुई सर्चिंग शुक्रवार को भी जारी रही। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों के मकानों को ढहाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी।

    नगर निगम व पुलिस रतलाम में मोहननगर स्थित इमरान के घर पर बुलडोजर चला दिया। इमरान का मकान कुख्यात आरोपी सड्डू लाला के मकान से लगा हुआ है। जिसे पिछले महीने ही बुलडोजर से तोड़ा गया था।

    इसके साथ ही इमरान के जुलवानिया रोड स्थित फॉर्म हाउस पर भी कार्रवाई की गई।

    विक्रम नगर में भी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि इमरान एक मामले में जमानत पर है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीएसपी हेमंत चौहान सहित नगर निगम का अमला और पुलिस बल तैनात है।

    रतलाम का इमरान बताया जा रहा साजिश का मास्टर माइंड

    सूत्रों के मुताबिक पुलिस की अब तक की पूछताछ में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार जयपुर को दहलाने की साजिश रचने का मास्टर माइंड रतलाम का इमरान है। साजिश भी रतलाम में ही रची गई थी। इसके बाद यहां से आतंकी आरडीएक्स के साथ कार से निम्बाहेड़ा पहुंचे। वहां बम बनाकर उसे दूसरी गैंग को देना था। बताया जा रहा है कि रतलाम से रवाना होने से पहले ही तीनों आतंकियों को बता दिया गया था कि उन्हें आरडीएक्स कहां और कैसे गाड़ना है। उन्हें अपने आका आमीन (रतलाम) नामक व्यक्ति को पूरी प्रक्रिया के फोटो और वीडियो बना कर भेजने थे। राजस्थान में तीनों साथियों के पकड़े जाने की खबर लगते ही आमीन का पूरा परिवार फरार हो गया। गिरफ्तार हए आरोपी सैफुल्ला का परिवार भी फरार है।

    यह भी देखें...
    कट्टरपंथी संगठन सुफ़्फ़ा के सदस्यों ने रची जयपुर को दहलाने की साजिश, गिरफ्तार तीनों आरोपी रतलाम के, हिंदू नेता की हत्या के हैं आरोपी, जानें रतलाम का आतंकी कनेक्शन

    डॉ. अनवर ने बनवा दिया राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल का प्रदेश महासचिव

    पता चला है कि बम धमाकों की साजिश करने वालों में से एक असजद राजनीति में भी घुसपैठ कर चुका है। वह राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल का प्रदेश महासचिव भी है। राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के डॉ. अनवर ने ही असजद को प्रदेश महासचिव बनवाया था। गौर तलाब है कि कौंसिल नई दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के लिए हर साल आयोजन करती है। असजद भी इस आयोजन में शरीक होता था।

    शहर के मध्य के इलाके भी पुलिस और खुफिया तंत्र के रडार पर

    सूत्र बताते हैं कि आतंकी गतिविधियों में रतलाम के लोगों के शामिल पाए जाने के बाद से पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट मोड पर है। शहर सहित पूरे जिले में सक्रियता बरती जा रही है और आंतक के रतलाम से जुड़े तारों का पता लगाया जा रहा है। रतलाम शहर के मध्य के कुछ इलाके विशेष रूप से इन एजेंसियों के रडार पर हैं। यहां पूर्व में भी समाज और देश विरोधी गतिविधियां होती रही हैं। पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां पुराने घटनाक्रमों की समीक्षा कर रही हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा जानकारियां निकाली जा सकें और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा सके। इधर, पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि असामाजिक गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे किसी भी मामले में यदि कोई लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी देखें
    रतलाम जंक्शन का आतंकी कनेक्शन : राजस्थान में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार आतंकियों के रतलाम ठिकानों पर सर्चिंग, अब तक 60 से अधिक हिरासत में, देखें वीडियो...

    गुंडों और समाज व देश विरोधियों के विरुद्ध जारी रहेगी कार्रवाई- कलेक्टर पुरुषोत्तम

    रतलाम से आतंकी तार जुड़े होन के संदर्भ में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्म ने स्पष्ट किया है कि जो भी गुंडातत्व हैं और समाज व देश के विरोधी हैं वे बड़ा अपराध कर रहे हैं। इनके जो भी अवैध निर्माण हैं वे ध्वस्त किए जाएंगे। इसी कड़ी में कार्रवाई चल रही है। यह सतत जारी रहेगी। ऐसे लोगों के 7-8 मकान चिह्नित किए गए हैं जिन्हें ध्वस्त किया जाएगा। मैंने पहले भी कहा था कि कार्रवाईयां बीच में थोड़े दिन के लिए रुकी जरूर हैं लेकिन ये कभी बंद नहीं होंगी। जो भी गलत काम करेगा उसके विरुद्ध ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे मामले में मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं और जिला प्रशासन भी का रुख भी स्पष्ट है कि ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।

    खुफिया तंत्र को और करेंगे मजबूत, गठित होगा विशेष दल- एसपी तिवारी

    रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी के अऩुसार राजस्थान एटीएस ने जो तीन आरोपी पकड़े थे और इसके साथ जो उनके स्थानीय सूत्र हैं उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कई ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। इनके जो भी साथी है और जहां से भी इन्होंने विस्फोट सामग्री प्राप्त की है उनके ठिकानों पर भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अन्य साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी तिवारी ने बताया मप्र एटीएस व रतलाम पुलिस तथा अन्य टीमें विवेचना कर रही हैं। शीघ्र ही इसका पूरा खुलासा हो जाएगा कि इसमें और कौन-कौन शामिल है। इस तरह की दुबारा यहां घटना-दुर्घटना या गतिविधि न हो इसके लिए विशेष दल का भी गठन कर रहे हैं। डीएसबी, एसबी सहित अन्य खुफिया एजेंसियों को और सुदृढ़ किया जाएगा।

    (सभी फोटो एवं वीडियो राकेश पोरवाल)

    ]]>
    Fri, 01 Apr 2022 14:10:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम जंक्शन का आतंकी कनेक्शन : राजस्थान में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार आतंकियों के रतलाम ठिकानों पर सर्चिंग, अब तक 60 से अधिक हिरासत में, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Searching-at-Ratlam-bases-of-terrorists-arrested-with-explosives-in-Rajasthan-more-than-60-in-custody-so-far https://acntimes.com/Searching-at-Ratlam-bases-of-terrorists-arrested-with-explosives-in-Rajasthan-more-than-60-in-custody-so-far निम्बाहेड़ा में बुधवार को वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ाए थे रतलाम के तीन संदिग्ध आतंकी, राजस्थान व एमपी एटीएस व पुलिस कर रही जांच 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राजस्थान एटीएस व पुलिस  द्वारा जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने के आरोप में रतलाम के तीन संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मप्र और रतलाम पुलिस भी हरकत में आ गई है। आरोपियों के रतलाम स्थित ठिकानों और संदिग्धों की सर्चिंग देर रात को ही शुरू हो गई थी। रतलाम से दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इनके अलावा अब तक करीब 60 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। रतलाम एसपी ने बताया सर्चिंग जारी है।

    मध्यप्रदेश एटीएस व रतलाम पुलिस उनके साथियों की खोजबीन में जुट गई है। उनके करीब एक दर्जन साथियों को रतलाम से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं उनके ठिकानों की तलाशी भी ली जा रही है। पुलिस द्वारा शहर के मोहन नगर, शेरानीपुरा और मोचीपुरा में भी सर्चिंग की गई। मोहन नगर में कुख्यात बदमाश सड्डू लाला के घर पुलिस पहुंची। इसके अलावा सैफुल्ला के घर भी पुलिस गई लेकिन वहां तला लटका मिला। सैफुल्ला को राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। एक मामले में आरोपी असजद के घर भी छापा मारा गया। अन्य ठिकानों की भी जांच की गई।

    यह सामान मिला था रतलाम के युवकों के पास

    राजस्थान एटीएस के अनुसार 30 मार्च को चित्तौड़गढ़ जिले की निम्बाहेड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की तरफ से जा रहे बोलेरो वाहन की सर्चिंग की गई थी। चैकिंग के दौरान उसमें सवार तीन युवकों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। तलाशी में वाहन में दो थैलियों में छह किलो सिल्वर रंग का विस्फोटक पदार्थ, दो अन्य थैलियों में छह किलो स्लेटी दानेदार विस्फोटक पदार्थ मिला। इसके अलावा तीन टाइमर वाच तथा तीन बैट्री, तीन तार युक्त कनेक्टर, छह छोटे बल्ब व अन्य सामान जब्त हुआ था। इसके चलते निम्बाहेड़ा पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया गया।

    टोंक व चित्तौड़गढ़ से तीन व रतलाम से दो और संदिग्ध पकड़े

    गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद टोंक व चित्तौड़गढ से तीन और रतलाम से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। राजस्थान पुलिस और एटीएस यह पता लगान का प्रयास कर रही है कि इस टेरर माड्यूल के षड्यंत्र में आरोपी किस आतंकी गिरोह से जुड़े हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मामले में और कौन-कौन शामिल है। इस बारे में एनआईए (राष्ट्रीय अंवेषण अभिकरण) और आसूचना ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों को भी जानकारी दी जा रही है।

    रतलाम से दो दिन पहले निकले थे आरोपी

    निम्बाहेड़ा में रतलाम के युवकों की गिरफ्तारी के बाद से ही रतलाम उनके साथियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है आरोपी रतलाम से दो दिन पहले निकले थे। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 60 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विस्फोटक सामान और कहीं छिपा तो नहीं रखा है। पकड़े गए तीनों मुख्य आरोपितों के बारे में पता चला है कि वे दो दिन पहले ही रतलाम से निकले थे। वे रतलाम में किन लोगों के साथ थे और कहां-कहां ठहरे, विस्फोटक सामग्री कहां से लाए, किन लोगों को देने जा रहे थे, आदि के बारे में भी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

    यह भी देखें...
    अपराध कट्टरपंथी संगठन सुफ़्फ़ा के सदस्यों ने रची जयपुर को दहलाने की साजिश, गिरफ्तार तीनों आरोपी रतलाम के, हिंदू नेता की हत्या के हैं आरोपी, जानें रतलाम का आतंकी कनेक्शन

    सभी पहलुओं की कर रहे जांच, पता लगा रहे कि कहीं और तो नहीं छिपा रखा विस्फोटक

    राजस्थान में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के ठिकानों की सर्चिंग की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वे किन लोगों के संपंर्क में थ। उनसे कौन-कौन मिलता था। उन्होंने कहीं और विस्पोटक तो नहीं छिपा रखा है। इस नेटवर्क में जो भी शामिल पाया जाएगा उसकी गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    अभिषेक तिवारी, एसपी- रतलाम 

    ]]>
    Thu, 31 Mar 2022 18:35:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कट्टरपंथी संगठन सुफ़्फ़ा के सदस्यों ने रची जयपुर को दहलाने की साजिश, गिरफ्तार तीनों आरोपी रतलाम के, हिंदू नेता की हत्या के हैं आरोपी, जानें रतलाम का आतंकी कनेक्शन https://acntimes.com/The-members-of-the-radical-organization-Suffa-hatched-a-conspiracy-to-terrorize-Jaipur-the-three-accused-arrested-are-of-Ratlam https://acntimes.com/The-members-of-the-radical-organization-Suffa-hatched-a-conspiracy-to-terrorize-Jaipur-the-three-accused-arrested-are-of-Ratlam निंबाहेड़ा में बम बनाकर जयपुर में सीरियल ब्लास्ट के लिए दूसरी गैंग को देने वाले थे आरोपी 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शांति का टापू माने जाने वाले रतलाम जिले का नाम फिर सुर्खियों में है। यहां रहने वाले तीन आरोपियों को जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचे जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में 10 किलो RDX और टाइमर बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी कट्टरपंथी संगठन सुफ्फा से जुड़े हैं। इन पर रतलाम में हिंदू नेता की हत्या का आरोप है। आरोपी जमानत पर छूटने के बाद जिले से बाहर गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। 

    जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस और एटीएस द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ अपने नाम जुबेर, अल्तमस और सैफुल्ला बताए। तीनों मध्यप्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं। तीनों ने जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रची थी। इसके लिए वे निंबाहेड़ा में बम बना कर ब्लास्ट के लिए दूसरी गैंग को सौंपने वाले थे। हालांकि वे अपनी साजिश को अजाम देने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

    राजस्थान पुलिस के अऩुसार आरोपियों ने जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट करने की साजिश रची थी। वे अपनी साजिश को अंजाम दे पाते उससे पहले ही बुधवार को निंबाहेड़ा में नाकाबंदी के दौरान जयपुर और चित्तौड़गढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों को धरदबोचा। आरोपियों की एमपी के नंबर वाली कार से बम बनाने की सामग्री, टाइमर और 10 किलो आरडीएक्स मिला। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी जयपुर में तीन जगह बम ब्लास्ट करने के लिए निंबाहेड़ा में बम बनाकर दूसरी गैंग को सौंपने वाले थे। जानकारी मिलते ही उदयपुर और जयपुर की एटीएस टीमें भी देर शाम निंबाहेड़ा पहुंच गईं थी। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि तीनों ही आरोपी आतंकवादी संगठन से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि अभी तक आरोपियों ने किसी संगठन का नाम नहीं बताया है किंतु ये कट्टरपंथी संगठन सुफ्फा से जुड़े हुए हैं।

    2012-13 में रतलाम में सक्रिय हा था सुफ्फा संगठन

    बताया जा रहा है कि आरोपी जुबेर और अल्तमस अक्टूबर 2017 में हुए तरुण संखला हत्याकांड के आरोपी हैं। वहीं, सर्फुद्दीन उर्फ़ सैफुल्ला सितंबर 2014 में हुए कपिल हत्याकांड का आरोपी है । तीनों आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद से रतलाम से बाहर ही रह रहे थे। सूत्रों की माने तो वर्ष 2012 -13 में कट्टरपंथी संगठन सुफ़्फ़ा रतलाम में सक्रीय हुआ था। रतलाम के कई मुस्लिम युवा इस संगठन से जुड़े थे।

    सल्लू उर्फ सालार, सिमी के स्लीपिंग सेल से लेकर जयपुर ब्लास्ट की साजिश तक रतलाम कनेक्शन

    रतलाम बेशक मालवा ही नहीं बल्कि मप्र का शांति का टापू कहलाता है किंतु कई आतंकी घटनाओं के दौरान रतलाम कनेक्शन सामने आया। पूर्व में रतलाम का नाम सलीम उर्फ सल्लू उर्फ सालार उर्फ डॉक्टर के कारण चर्चा में आया था।

    (सलीम उर्फ सालार जिसके आतंकी संगठन से जुड़े होने की बात सामने आई थी हालांकि स्थानीय परिजन ने इस बात से इनकार कर दिया था।)

    इसे लेकर रतलाम लंबे समय तक सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां के रडार पर रहा। इसके बाद गुजरात के गोधरा में हुए साबरमती एक्सप्रेस कांड के तार भी रतलाम से जुड़े थे। घटना में कार सेवा कर लौट रहे लोगों से भरी बोगी पर आग लगा दी गई थी। इसके बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे।

    3 जून, 2011 को रतलाम रेलवे स्टेशन परिसर में एटीएस की सिमी के आतंकियों से मुठभेड़ भी हुई थी।

    इसमें खंडवा एटीएस के आरक्षक सीताराम यादव की हत्या के आरोप जाकिर और फरहत को रतलाम पुलिस और एटीएस ने पकड़ लिया था। हालांकि इसके बाद प्रदेश सरकार ने सिमी के नेटवर्क को खत्म करने में काफी प्रयास किए थे। करीब दो महीने मामला शांत रहने के बाद ही रतलाम के युवाओं के कट्टरपंथी संगठन सुफ्फा से जुड़ने की जानकारी खुफिया तंत्र को मिली थी। इसके बाद कपिल राठौड़ और तरुण सांखला हत्याकांड में इससे जुड़े सदस्यों के नाम सामने आए थे। सफदर नागोरी की ससुराल रतलाम जिले के ही आलोट में है। इसके अलावा भी आतंक और आतंकी संगठनों से जुड़े कई नामों का रतलाम से जुड़ाव होने की बात बीते कुछ वर्षों में सामने आई है।

    स्लीपिंग सेल की तरह छिपने के लिए पहली पसंद रही रतलाम

    दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग से जुड़ा होने के साथ रतलाम की कनेक्टिविटी राजस्थान, गुजरात से भी है। इसके अलावा जावरा सहित पास के जिले नीमच और मंदसौर के अफीम बेल्ट के कारण भी रतलाम आपराधिक और तस्करी संबंधी गतिविधियों से जुड़े लोगों की विशेष पसंद रहा है। स्लीपिंग सेल के रूप में छिपे रहने के लिए ऐसे तत्व रतलाम का ही उपयोग करते रहे हैं। माना जा रहा है कि पकड़े जाने और शक न हो इसलिए ये तत्व रतलाम में कोई भी हरकत नहीं करते। बावजूद कुछ घटनाओं ने उनकी पोल खुल गई और वे ना सिर्फ पकड़े गए बल्कि जेल तक भी पहुंचे।

    ]]>
    Thu, 31 Mar 2022 12:29:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महिला काफी देर तक समझती रही कि बिस्तर में पति है, चेहरे पर नजर पड़ी तो पता चला कोई और रेप कर रहा था, आरोपी गिरफ्तार https://acntimes.com/The-woman-thought-she-was-a-husband-in-bed-saw-her-face-and-found-out-that-someone-else-was-there-a-case-of-rape-was-registered https://acntimes.com/The-woman-thought-she-was-a-husband-in-bed-saw-her-face-and-found-out-that-someone-else-was-there-a-case-of-rape-was-registered घटना के दौरान सास व दो बच्चे पीछे के कमरे में और पति दूसरे कमरे में सो रहा था

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के आलोट थाने में 35 वर्षीय एक महिला ने 21 वर्षीय युवक के विरुद्ध उसके साथ बलात्कार करने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार कमरे में अंधेरा होने से वह पहचान नहीं पाई कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले उसका पति नहीं कोई और है। अचानक चेहरा देखा तो शोर मचाया। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध ज्यादती का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के अनुसार महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात में उसकी सास अपने दो छोटे पोतों के साथ पीछे के कमरे में सोई थी। उसका पति दूसरे कमरे में सो रहा था। तड़के करीब 4 बजे एक आदमी उसके बिस्तर में घुस गया। चूंकि कमरे की लाइट बंद इसलिए वह उसे पहचान नहीं सकी। उसे काफी देर तक यही लगा कि उसका पति है। अचानक उसे उस आदमी का चेहरा दिखा तो पता चला कि वह उसका पति नहीं कोई अन्य है। यह पता चलते ही महिला ने शोर मचा दिया।

    महिला ने पुलिस को बताया कि उसके शोर मचाते ही आरोपी व्यक्ति भागने लगा। उसका शोर सुन कर पीछे कमरे में सोई उसकी सास व बच्चे और दूसरे कमरे में सो रहे उसके पति भी उठ गए। आरोपी व्यक्ति महिला और उसके पति को धक्का देकर भागने में सफल हो गया।

    कोर्ट से हुए जेल भेजने के आदेश

    पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर 21 वर्षीय आरोपी युवक लवेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 450 व 323 की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए।

     

    ]]>
    Sat, 26 Feb 2022 23:54:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, आक्रोशित समर्थकों ने जला दिए वाहन, धारा 144 लागू, स्कूल&कॉलेज भी बंद, गृहमंत्री बोले& स्थिति नियंत्रण में https://acntimes.com/Bajrang-Dal-worker-killed-in-Karnataka-angry-supporters-burnt-vehicles-Section-144-imposed https://acntimes.com/Bajrang-Dal-worker-killed-in-Karnataka-angry-supporters-burnt-vehicles-Section-144-imposed इलाके में तनाव, सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

    एसीएन टाइम्स । कर्नाटक के शिवमोगा में बीती रात अज्ञात लोगों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कई वाहनों को आग भी लगा दी। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने धारा 144 लगा दी और पुलिस और सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला। स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

    शिवमोगा में 26 साल के बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की कथित हत्या से इलाके में तनाव है। बजरंग दल के कार्यकर्ता की रविवार रात करीब 9 बजे हत्या कर दी गई। बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद शहर में तनाव को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। गृहमंत्री का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है।

    जानकारी के मुताबिक हत्या बजरंग दल के 26 वर्षीय कार्यकर्ता हर्षा की किसी ने हत्या कर दी। घटना रविवार रात 9 बजे की बताई जा रही है। हत्या धारदार हथियार से की गई। इससे बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों ने शहर के सीगेहट्टी इलाके में वाहनों को भी आग लगा दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

    स्थिति बेकाबू होते देख प्रशासन ने शिवमोगा में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। सभी स्कूलों और कॉलेजों में सोमवार का अवकाश भी घोषित किया गया। सुरक्षाबलों ने फ्लैगमार्च किया। मामले में बजरंग दल के रघु सकलेशपुर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। हर्षा हमारे सक्रिय सदस्य थे। मामले में आगे क्या करना है, यह हम जल्द ही तय करेंगे।

    गृहमंत्री ज्ञानेंद्र बोले- स्थिति नियंत्रण में है

    कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने हर्षा की हत्या में 4 से 5 लोग शामिल होने की शंका जताई है। उनका दावा है कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल वारदात में किसी संगठना का हाथ होने की भी जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है।

    ]]>
    Mon, 21 Feb 2022 18:44:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पत्नी मायके से नहीं आई तो साले से ब्याही अपनी सगी बहन का ही करने लगा रेप, छोटे भाई ने तो पीड़िता के 4 वर्षीय भांजे को ही मार डाला https://acntimes.com/If-the-wife-did-not-come-from-the-maternal-home-the-brother-started-raping-his-real-sister https://acntimes.com/If-the-wife-did-not-come-from-the-maternal-home-the-brother-started-raping-his-real-sister मप्र के मंदसौर जिले के एक गांव का मामला, पुलिस ने पीड़िता के दोनों भाइयों को किया गिरफ्तार

    एसीएन टाइम्स @ मंदसौर । दरिंदगी की हद पार करना क्या होता है, इसका अंदाजा रिश्तों की तार-तार कर देने वाली मंदसौर की इस घटना से लगाया जा सकता है। यहां एक एक दरिंदा पत्नी के मायके चले जाने से इतना क्षुब्ध हुआ कि उसने अपने साले (पत्नी के भाई) से ब्याही अपनी सगी बहन को भी उसकी ससुराल से अपने घर ले आया। हद तो तब हो गई जब उसने पत्नी का बदला लेने के लिए साले की पत्नी यानी अपनी बहन से ही रेप करने लगा। उसके छोटे भाई ने तो मोबाइल फोन नहीं मिलने पर अपने चार वर्षीय भांजे (रेप पीड़िता बहन का बेटा) की कीटनाशक पिलाकर हत्या ही कर दी।

    रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाली यह घटना की रिपोर्ट मंदसौर जिले के अफजलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रत्ना नामक एक महिला ने दर्ज कराई है। महिला ने अफजलपुर थाना पुलिस को बताया कि 2017 में उसके भाई सूरज की शादी संगीता नामक एक महिला से हुई थी। चूंकि उनके परिवार में आंटा-सांटा प्रथा प्रचलित है अतः रत्ना को ना चाहते हुए भी अपने भाई सूरज के साले संजय से करना पड़ी। करीब एक साल बाद रत्ना ने बेटे को जन्म दिया।

    उधर, करीब डेढ़ साल बाद रत्ना के भाई सूरज का उसकी पत्नी संगीता से विवाद हो गया और वह अपनी ससुराल चली गई। इससे सूरज नाराज हो गया और वह अपनी बहन रत्ना को उसकी ससुराल से घर ले आया। कुछ दिन सामान्य रहे लेकिन एक दिन जब घर में कोई नहीं था तब सूरज ने पत्नी संगीता का बदला लेने के लिए अपनी बहन रत्ना (साले की पत्नी) को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। रत्ना के विरोध करने पर सूरज ने उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। रत्ना ने भाई की करतूत अपनी मां को भी बताई लेकिन उसने भी मामला दबा दिया। इससे सूरज के हौसले बुलंद हो गए और उसने कई बार बहन के साथ ज्यादती की।

    बहन ने मोबाइल नहीं दिया तो भांजे को उतार दिया मौत के घाट

    पुलिस के अनुनसार रत्ना एक भाई द्वारा दिए जख्मों से उबर भी नहीं पाई थी कि उसके 17 वर्षीय छोटे भाई छोटू ने उसके 4 साल के बेटे को कीटनाशक पिलाकर मार डाला। रत्ना ने पुलिस को बताया कि उसके भाई छोटू ने उससे मोबाइल फोन की मांग की थी। इस पर रत्ना ने रुपए नहीं होने की बात कही। साथ ही यह भी तर्क दिया कि अभी तुम कोई काम नहीं करते हो अतः मोबाइल फोन अभी तुम्हारे किस काम का। इससे छोटू नाराज हो गया और 5 जनवरी को उसने अपने भांजे (रत्ना के बेटे) को कीटनाशक पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

    मायके में मिले दर्द की हो गईं इंतहा तो ससुराल लौट गई

    एक भाई से ज्यादती और दूसरे से बेटे को मिली मौत से रत्ना बुरी तरह हिल गई। बावजूद उसके भाई सूरज ने 5 फरवरी को फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। रत्ना को मायके में मिले इस दर्द की इंतहा हो चुकी थी। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके सगे भाई उसके साथ इतनी दरिंदगी से पेश आएंगे और जिस मां ने उस जन्म दिया वह भी बेटे के मोह में पड़ जाएगी। आखिरकार रत्ना 14 फरवरी को मौका देखकर अपनी ससुराल पहुंच गई। इधर, रत्ना को घर में नहीं पाकर भाई सूरज ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पुलिस तलाश करती रत्ना की ससुराल जा पहुंची। जहां रत्ना ने पुलिस को सारी आपबीती सुना दी। टीआई कमलेश सिंगार के अनुसार दोनों आरोपियों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    डिस्क्लेमर
    रेप पीड़िता की पहचान उजागर न हो इसलिए पीड़िता और उससे जुड़े सभी लोगों के मूल नाम परिवर्तित कर दिए घए हैं।

    ]]>
    Sun, 20 Feb 2022 17:16:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अपराध समाचार : जैन श्वेताम्बर मंदिर भगवान के आभूषण ले गए चोर, 1 लाख रुपए का डोडाचूरा जब्त, मुरम के अवैध परिवहन पर 2 सगे भाइयों पर केस दर्ज https://acntimes.com/Theft-in-Jain-temple-Dodachura-worth-Rs-1-lakh-seized-case-filed-against-2-brothers-for-illegal-transportation-of-Muram https://acntimes.com/Theft-in-Jain-temple-Dodachura-worth-Rs-1-lakh-seized-case-filed-against-2-brothers-for-illegal-transportation-of-Muram एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। चोरों द्वारा देवालयों को भी निशाना बनाया जा रहा है। बीती रात शहर से सटे खेतलपुर में जैन श्वेताम्बर मंदिर से दिनदहाड़े चोर भगवान के आभूषण चुरा ले गए। दीनदयालनगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। उधर, रिंगनोत थानान्तर्गत माननखेड़ा पुलिस ने 1 लाख रुपए का डोडाचूरा जब्त किया। एक अन्य मामले में ताल पुलिस ने अवैध परिवहन किए जाने पर के मामले में दो सगे भाइयों के विरुद्ध केस दर्ज किया।

    जैन श्वेताम्बर मंदिर के गर्भगृह का दरवाजा तोड़कर भगवान के आभूषण ले गए चोर

    पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार श्री विसा पोरवाल जैन श्वेतांबर मंदिर खेतलपुर के कोषाध्यक्ष नीलेश पिता राजकुमार पोरवाल निवासी चांदनी चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोरवाल ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को दिनदहाड़े करीब 11.30 से 1.30 बजे के दौरान मंदिर में चोरी हो गई। चोर गर्भगृह में प्रवेश द्वार तोड़कर घुसे और भगवान के आभूषण ले गए। आभूषण तांबे के होकर उनकी कीमत करीब 8 हजार रुपए है। दीनदयालनगर थाने पर 454 और 380 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 

    तस्करी की सूचना पर ढाबे पहुंची पुलिस को देख डोडाचूरा व बाइक छोड़कर भाग गए तस्कर, 1 लाख का डोडाचूरा जब्त

    माननखेड़ा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश मेहरा ने बताया शुक्रवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले हैं। तस्करों के जय भवानी ढाबे पर होने की का पता चला। सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक रूपसिंह शक्तावत बल के साथ जय भवानी ढाबे पहुंचे और चैकिंग शुरू की। पुलिस को देख कुछ लोग अपनी बिना नंबर की बाइक और प्लास्टिक के कट्टे (बोरियां) छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने बाइक और कट्टे जब्ती में लेकर चैक किया तो कट्टों में डोडाचूरा भरा था।

    चौकी प्रभारी मेहरा के अनुसार तीनों कट्टों में 60 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा जब्त हुआ है। जब्तशुदा डोडाचूरा का की कीमत करीब 1 लाख रुपए हैं। पूछताछ में डोडाचूरा की तस्करी करने वालों में रोहित पिता सुरेश भाटी निवासी बाछंडा डेरा माननखेड़ा थाना रिंगनोद, गोकुलसिंह पिता अमरसिंह पंवार निवासी लसूड़ियाइला दलौदा थाना जिला मंदसौर का नाम सामने आया। इनके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी अपराध में शामिल बताया गया है। तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में केस दर्ज किया गया है।

    ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो रहा था मुरम का अवैध परिवहन, पटवारी ने जब्तकर 2 लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया केस

    ताल पुलिस के अऩुसार पटवारी रंगलाल शर्मा द्वाराक 14 फरवरी की दोपहर करवाखेड़ी गांव के चौराहे पर चैकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में मुरम का परिवहन होना पाया। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली और मुरम जब्त की थी। जांच करने पर न तो मुरम खनन के एवज में शासन को रॉयल्टी चुकाने के दस्तावेज मिले और न ही परिवहन की अनुमति। इससे पटवारी ने ताल थाने पर आरोपी नारायण सिंह पिता किशोर एवं शुभम सिंह पिता नारायण सिंह दोनों निवासी सिसौदियापुरा ताल के विरुद्ध अवैध मुरम परिवहन की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 379 व 414 भादंवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। 

    ]]>
    Sat, 19 Feb 2022 12:41:59 +0530 Niraj Kumar Shukla