WWW.ACNTIMES.COM & : शिक्षा https://acntimes.com/rss/category/Education WWW.ACNTIMES.COM & : शिक्षा en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA जनसुनवाई में बात अभिभावकों की ! अभा ग्राहक पंचायत ने उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा, अनावश्यक पाठ्यक्रम और यूनिफार्म बदलने पर रोक लगाने की मांग की https://acntimes.com/abgp-raised-the-issue-of-arbitrariness-of-schools https://acntimes.com/abgp-raised-the-issue-of-arbitrariness-of-schools एसीएन टाइम्स @ रतलाम । निजी शिक्षण संस्थाओं की मनमानी रोकने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की रतलाम इकाई ने प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्टर मिशा सिंह को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। जनसुनवाई के दौरान ग्राहक पंचायत शिक्षण संस्थाओं द्वारा पुस्तकों, यूनिफार्म और फीस आदि के माध्यम से अभिभावकों पर हर साल अनावश्यक रूप से डाले जाने वाले आर्थिक भार पर प्रभारी रोक लगाने की मांग की गई।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने प्रशासन को बताया कि सभी बच्चों को अच्छी और गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुलभ हो इसके लिए भारत सरकार और मप्र सरकार प्रतिबद्ध है। इसके बावजूद हर साल अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत को अभिभावकों के माध्यम से निजी स्कूलों द्वारा अनावश्यक आर्थिक भार डालने की शिकायतें मिलती रहती हैं। चूंकि वर्तमान में भी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है अतः तत्काल प्रभाव से ऐसी ठोस व्यवस्था और निगरानी हो ताकि निजी स्कूल प्रबंधन एन-केन-प्रकारेण अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं डाल सकें।

जांच के लिए गठित हो संयुक्त टीम

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत चाहती है कि जिला प्रशासन द्वारा ऐसी व्यवस्था और मॉनिटरिंग की जाए जिससे अभिभावक अनावश्यक आर्थिक भार वहन किए बिना अपने बच्चों को अच्छी और गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिलवा सकें। इसके लिए प्रशासन और अभिभावकों की एक ऐसी संयुक्त टीम गठित करने का सुझाव भी दिया जो स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चलने के दौरान आकस्मिक जांच कर सके। इस टीम में ग्राहकों / उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं / संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए ताकि कार्रवाई निष्पक्ष रूप से हो सके। इस टीम की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई हो इसकी, इसकी व्यवस्था करने की मांग भी की गई। प्रतिनिधमंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे के अलावा महेंद्र भंडारी, सत्येन्द्र जोशी, श्याम ललवानी, नरेश सकलेचा, संजीव राव, जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला आदि शामिल रहे।

इन बिंदुओं पर आकर्षित किया ध्यान

  • स्कूलों द्वारा एनसीईआरटी द्वारा नियत पाठ्यक्रम और पुस्तकों के अलावा भी निजी पब्लिशर्स की पुस्तकें अनिवार्य कर दी जाती हैं जो काफी महंगी होती हैं। प्रायः इन पुस्तकों में पाठ्यवस्तु में रिक्त स्थानों की बहुलता होती है जिन्हें विद्यार्थियों को पुस्तक में ही पूर्ण करना होता है। ऐसी पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने एक बड़ी वजह यह है कि इनका अगले वर्ष उपयोग नहीं हो सके जिससे विद्यार्थियों को हर साल नई पुस्तक क्रय करना पड़े। ज्यादा रिक्त स्थान होने से पुस्तकों का आकार-प्रकार भी बढ़ता जाता है जिससे उनकी लागत भी बढ़ती हैं। निजी प्रकाशकों की होने से इनके दाम भी बहुत ज्यादा होते हैं। अतः ऐसी पुस्तकों को चलन में लाने से रोका जाना चाहिए।
  • स्कूल प्रबंधन प्रतिवर्ष लगभग हर कक्षा के पाठ्यक्रम में एक-दो पुस्तकें बदल दी जाती हैं जो निजी प्रकाशकों की ही होती हैं। ऐसा करने के पीछे संस्था संचालकों का उद्देश्य सिर्फ अभिभावकों को नई पुस्तकें क्रय करने के लिए बाध्य करना है। अतः जब तक पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं हो तब तक अनावश्यक नई पुस्तकों को न तो शामिल किया जाए और न ही बदला जाए, ताकि- विद्यार्थी पुरानी पुस्तकों का पुनः उपयोग कर सकें और अभिभावकों पर आर्थिक भार नहीं पड़े।
  • स्कूल प्रबंधन द्वारा हर वर्ष किसी न किसी कक्षा की यूनिफार्म भी बदल दी जाती है जिसका कोई उचित आधार नहीं होता है। इस पर भी ठोस और उचित रोक लगाए जाने की आवश्यकता है।
  • लगभग हर निजी संस्था का किसी न किसी दुकान संचालक से आर्थिक अनुबंध होता है जिससे उनके द्वारा हर साल अभिभावकों को उन्हीं दुकानों से ही पुस्तकें, यूनिफार्म और अन्य शिक्षण सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। कई विद्यालयों द्वारा तो ये सामग्री अपने यहां से ही प्रदाय की जाती हैं और अभिभावकों से उसकी मनमानी कीमत वसूली जाती है। पूर्व में प्रशासन द्वारा शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में की गई छापामार कार्रवाई के दौरान ऐसा होते पाया भी गया था। ऐसी कार्रवाई लगातार होते रहनी चाहिए।
  • शासन द्वारा स्कूल फीस निर्धारण को लेकर भी स्पष्ट गाइड लाइन दी गई है। इसके बावजूद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा भिन्न-भिन्न आदि के नाम पर अभिभावकों से मनमानी राशि वसूली जाती है।
  • प्रत्येक शिक्षण संस्था में पालक शिक्षक संघ का गठन किया जाना अनिवार्य हैं परंतु संस्थाएं इससे बचती हैं। यदि गठन किया भी जाता है तो औपचारिकता निभाने के लिए। अतः इसके गठन की आनिवार्यता का पालन भी कराया जाना चाहिए।

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर मिशा सिंह को 99 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें उन्होंने सुना एवं निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया। शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।ईश्वरलाल पिता नन्दलाल निवासी धराड़ ने पूर्व मे मिल रही किसान सम्मान निधी बंद होने, नरेन्द्र कुमावत निवासी सिलावटों का वास ने अपने पुत्र की समग्र आईडी में माता-पिता का नाम सुधरवाने हेतु समग्र पोर्टल पर 14 जनवरी 2026 को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी अब तक अप्रूवल नहीं होने की शिकायत की। मांगूदास पिता प्रहलाददास बैरागी निवासी ढोढर ने बताया कि विगत कई वर्षों से शासन नियंत्रित देवस्थान कबीर मंदिर ग्राम ढोढर तहसील जावरा में पुजारी के रूप में कार्य कर रहे हैं जिसका 32 माह से मानदेय नहीं मिला। पेंक्रिया टायपिंस बीमारी से ग्रसित राजेंद्र पिता शान्तिलाल सुराना निवासी बाजना ने इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने में आ रही परेशानी बताई।

]]>
Tue, 24 Feb 2026 22:23:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में आंदोलन आज ! पुरानी पेंशन और ई&अटेंडेंस की टेंशन के विरोध में शिक्षक उतरेंगे सड़क पर, वाहन रैली निकाल कर सौंपेंगे ज्ञापन https://acntimes.com/teachers-protest-in-ratlam-today https://acntimes.com/teachers-protest-in-ratlam-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अध्यापक शिक्षक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम के तत्वावधान में 8 फरवरी (रविवार), 2026 को जिले के शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे। यह आंदोलन प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर प्रदेशभर में एक साथ किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक वाहन रैली निकाल कर पुरानी पेंशन की बहाली, वरिष्ठा निर्धारण और ई-अटेंडेंस की व्यवस्था बंद करने सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जिला सचिव राजेश स्वर्णकार ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे गुलाब चक्कर (पुराना कलेक्टर कार्यालय परिसर) पर शिक्षक एकत्रत होकर सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे रैली के रूप में नए कलेक्टर कार्यालय महू रोड पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन ने जिले के समस्त शिक्षकों से अपील की है कि वे अपने भविष्य और अधिकारों के हित संरक्षण के लिए हो रहे इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

रैली का मार्ग और नेतृत्व

रैली गुलाब चक्कर से प्रारंभ होकर नगर निगम, कॉलेज रोड, लोकेन्द्र टॉकीज, दो बत्ती, कॉन्वेंट स्कूल, फव्वारा चौक, नवीन कलेक्टर कार्यालय (महू रोड) पहुंचेगी। सभा और रैली का नेतृत्व संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील गोंड करेंगे। 

प्रमुख मांगें

  • नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना हो।
  • दमनकारी ई-अटेंडेंस प्रणाली बंद हो।
  • पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।

इन्होंने की अपील

संघ के संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुनील गोंड, जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जिला संगठन मंत्री हरिराम जाटवा, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार व रमेश उपाध्याय, संभागीय उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव रामकरण कनेरिया, रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष विजय डोडियार, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार दड़िंग, आलोट ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द चावला, पिपलौदा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जगदेव, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश परमार, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष तेजू डोडियार, तरन्नुम जहाँ, धर्मेंद्र शर्मा, हरनिस, सचिन मेहता, गोविंद पाटीदार, राजेश जोशी, सादिक खान, प्रकाश परमार, राधेश्याम कुमावत व भुप्रकाश मालवीय आदि।

]]>
Sun, 08 Feb 2026 06:32:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
सान्दीपनि विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण, 250 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल, PM मोदी के संदेशों को आत्मसात करने का लिया संकल्प https://acntimes.com/sandipani-school-ratlam-discussion-over-tea-live-broadcast https://acntimes.com/sandipani-school-ratlam-discussion-over-tea-live-broadcast एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय सान्दीपनि विद्यालय विनोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण हुआ। उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहीं व अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला। लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे संवाद करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समझदारीपूर्ण और संतुलित उपयोग पर जोर दिया। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों की सीखने की गति और रुचि को समझते हुए शिक्षा देनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जिस प्रकार किसान खेत को जोतता है, उसी प्रकार शिक्षक को विद्यार्थी के मन को जोतना चाहिए। कौशल अधिक जरूरी है या अंक से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन में संतुलन सबसे महत्वपूर्ण है, जहां लाइफ स्किल और प्रोफेशनल स्किल दोनों ही आवश्यक हैं, और इसके लिए निरंतर अध्ययन जरूरी है।

250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 250 से अधिक विद्यार्थियों एवं लगभग 30 शिक्षकों ने अलग-अलग कक्षों में लाइव प्रसारण देखा। सभी ने प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा को उत्सव की तरह लेने तथा तनावमुक्त रहने के संदेश को आत्मसात किया। लाइव प्रसारण के उपरांत मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद किया और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विचारों, सीख और चर्चा के बिंदुओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से ही सफलता के नए मार्ग खुलते हैं। संचालन उप-प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य संध्या वोरा ने किया। विद्यालय के स्टाफ सदस्य वंदना सोवणचा, भावना रावत, हिना शाह, श्यामा वर्मा, पिंकी सोलंकी, अंशुल कसेरा, ज्योति मंडलोई सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।

]]>
Sat, 07 Feb 2026 00:03:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
रॉयल परिसंवाद ! ‘क’ शब्दों की कशीकादाकारी से बुना है केंद्रीय बजट 2026, रॉयल कॉलेज में हुआ आयोजन​ https://acntimes.com/royal-college-ratlam-organized-a-seminar-on-the-budget https://acntimes.com/royal-college-ratlam-organized-a-seminar-on-the-budget एसीएन टाइम्स @ ​रतलाम / उज्जैन । रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्ट्डीज, रतलाम एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंधन संस्थान (सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन) के संयुक्त तत्वावधान में 'बजट-2026' पर विशेष परिसंवाद का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के निदेशक एवं संकाय अध्यक्ष (प्रबंध संकाय) प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता रहे।

​प्रो. मेहता ने केंद्रीय बजट को एक अनोखे समीकरण के माध्यम से परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि “कैपिटल, कल्चर, कैंसर केयर, क्रेडिट गारंटी, किसान सम्मान निधि और कोरिडोर्स के साथ जब कैपेक्स और कौशल' का समावेश ही इस बजट का वास्तविक 'क्रिएटिव कंटेंट' है।” उन्होंने वित्त मंत्री डॉ. निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट-2026 की पारदर्शिता और दूरदर्शिता को रेखांकित करते हुए कहा कि इसे केवल केंद्रीय बजट न कहकर 'निर्मल बजट' कहा जाना चाहिए।

युवा शक्ति को समर्पित

​युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए डॉ. मेहता ने बताया कि यह बजट 'युवा शक्ति' को समर्पित है। कौशल विकास मंत्रालय के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए इसे ₹9,885 करोड़ किया गया है। इसके तहत 'पीएम सेतु' योजना के माध्यम से आईटीआई का आधुनिकीकरण किया जाएगा ताकि युवाओं को सीधे रोजगार मिल सके। छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश के प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने और रोजगारपरक शिक्षा हेतु 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित करने की घोषणा एक क्रांतिकारी कदम है। ग्रामीण भारत और किसानों के लिए बजट में खजाने का मुँह खोल दिया गया है।

बढ़ेगी किसानों की आय

प्रो. मेहता ने जानकारी दी कि ग्रामीण रोजगार को सुदृढ़ करने के लिए 'विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी' के तहत ₹95,692 करोड़ का विशाल आवंटन किया गया है। वहीं, किसानों की आय बढ़ाने के लिए एआई-आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म और बागवानी फसलों के लिए विशेष फंड का प्रावधान है। महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए 'लखपति दीदी' के बाद अब ग्रामीण महिलाओं के लिए 'शी-मार्ट' स्थापित किए जाएंगे।

कर प्रणाली बनेगी सरल

उन्होंने बताया कि आम आदमी और करदाताओं को राहत देते हुए नए आयकर अधिनियम का 1 अप्रैल 2026 से लागू होना कर प्रणाली को बेहद सरल बना देगा। इसके अलावा, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) रिवाइज करने की समय सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च करना, मोटर दुर्घटना क्लेम पर मिलने वाले ब्याज को पूर्णतः टैक्स-फ्री करना और विदेशी शिक्षा व चिकित्सा के लिए टीसीएस  को 5% से घटाकर 2% करना, मध्यम वर्ग के जीवन को सुगम बनाने वाले निर्णय हैं।

ये रहे उपस्थित

​इस अवसर पर प्रो. डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कहकशां चिश्ती, प्रो. मीनाक्षी गोयल, प्रो. संजय धाकड़, प्रो. यक्षेंद्र हरोड़, प्रो. प्रांजल गौतमी और प्रो. गजराज सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन प्रो. मृदुला उपाध्याय ने किया। अंत में प्रबंधन विभाग के प्राचार्य FCA डॉ. प्रवीण मंत्री ने आभार व्यक्त किया।

]]>
Thu, 05 Feb 2026 02:44:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
शाबाश बच्चों ! रतलाम के छात्र करण भूरिया और रोहित डांगी के मॉडल उज्जैन संभाग में अव्वल, प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में उज्जैन संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व https://acntimes.com/ratlam-students-top-the-model-division-in-mathematics-and-science https://acntimes.com/ratlam-students-top-the-model-division-in-mathematics-and-science एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संभाग स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उज्जैन में किया गया। इसमें रतलाम जिले के विद्यार्थियों करण भूरिया और रोहित डांगी के मॉडल अलग-अलग विषयों की स्पर्धा में पूरे संभाग में अव्वल रहे। अब इनके मॉडल राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जाएंगे।

संभाग स्तरीय स्पर्धा में रतलाम जिले के विभिन्न विकासखंडों और विद्यालयों के 23 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इनमें रोहित डांगी, कारण भूरिया, अलीशा, भोला, दीपिका, सूरज, उमेश, महेश, योगेंद्र, खुशी, विष्णु, मनीष, राहुल, हरेंद्र, रोहित, भावना, मयूर, दिशा, चंचल, जया, माही और सविता शामिल रहे। ये विद्यार्थि पहले जिन शिक्षा केंद्र स्तर, फिर ब्लॉक स्तर और उसके बाद जिला स्तर की स्पर्धाओं में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे थे।

इन्हे मिली बड़ी सफलता

स्पर्धा में करण भूरिया का गणित विषय का मॉडल संभाग में पहले स्थान पर रहा। करण सैलाना जनपद शिक्षा केंद्र के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ के माध्यमिक विद्यालय घोड़ापल्ला में अध्ययनरत है। उनकी मार्गदर्शक शिक्षक स्वाति सक्सेना हैं। इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक विद्यालय रामपुरिया के रोहित डांगी का मॉडल भी संभाग में पहले नंबर पर रहा। इनके मार्गदर्शक शिक्षक दीपक शर्मा हैं। करण और रोहित उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। माध्यमिक विद्यालय शिवपुर के उच्च श्रेणी शिक्षक दीपक आठे एवं माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी की ललिता कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंचे विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा।

इन्होंने दी बधाई और शुभकामनाएं

रतलाम के विद्यार्थियों को मिली उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक राजेश झा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत, व्याख्याता ललित मेहता, सैलाना बीआरसी नरेंद्र कुमार पासी, एपीसी मुकेश राठौर आदि ने बधाई दी है। सभी ने विद्यार्थियों को प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में भी ऐसी ही सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

]]>
Sat, 31 Jan 2026 00:24:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
आंदोलन की चेतावनी का असर ! नए BAC और CAC की पदस्थापना के लिए मिली हरी झंडी, 4 वर्ष पूरे कर चुके शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का आदेश https://acntimes.com/ratlam-green-signal-given-for-bac-cac-postings https://acntimes.com/ratlam-green-signal-given-for-bac-cac-postings जिला शिक्षा केंद्र की मिशन संचालक ने जनजातीय कार्य विभाग और शिक्षा विभाग को भेजा पत्र

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में नए खंड अकादमिक समन्यवक (BAC) तथा जनशिक्षक (CAC) की पदस्थापना में हो रही देरी के विरोध में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा कैबिनेट मंत्री, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष को ज्ञापन देने और 28 जनवरी से धरना आंदोलन की चेतावनी का असर हो गया है। कलेक्टर सह मिशन संचालक जिला शिक्षा केंद्र ने काउंसलिंग में चयनित सभी BAC – CAC की पदस्थापना के आदेश जारी करने के लिए जनजातीय कार्य विभाग की सहायत आयुक्त और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है। चार वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके BAC – CAC को मूल विभाग के लिए कार्यमुक्त करने तथा एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अतिथि शिक्षक रखने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं।

कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा पत्र क्रमांक / राशिके / स्था० / 2023/6048 भोपाल, दिनांक 17-08-2023 जारी किया गया था। इसमें दिए निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान अन्तर्गत जनपद शिक्षा केन्द्र में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए काउंसलिंग आयोजित की जानी थी। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में इच्छुक अर्हताधारी लोक सेवकों से सहमति-पत्र सह जानकारी आवश्यक अभिलेखों सहित जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम में 16.06.2025 तक चाहे गए थे। इसके चलते इच्छुक लोक सेवकों ने सहमति सह जानकारी प्रस्तुत की थी। इसका तीन सदस्यीय समिति द्वारा स्कूटनी / परीक्षण किया जा कर विभागवार (शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग) एवं विषयवार अन्तरिम सूची तैयार की गई थी।

31 दावे-आपत्तियों का किया निराकरण

कार्यालयीन पत्र क्रमांक/जिशिके/स्थापना/2025/1236 रतलाम, दिनांक 14-07-2025 से समिति द्वारा तैयार अन्तरिम सूची का प्रकाशन कर उक्त सूची में उल्लेखित लोकसेवकों से आपत्ति मय प्रमाणित दस्तावेज के 18.07.2025 तक मांगी गई थी। निर्धारित तिथि तक कुल 31 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुईं थी। इनका निराकरण करने हेतु जिला स्तर पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया जिन्होंने दावे-आपत्तियों का निराकरण कर विभाग और विषय अनुसार अन्तिम वरिष्ठता सूची तैयार की गई। तत्पश्चात संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल एवं आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार BAC – CAC के रिक्त पद भरने के लिए जिला स्तरीय चयन समिति गठित की गई।

काउंसलिंग में हुआ नए BAC और CAC का चयन

जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा 15.12.2025 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें BAC के 11 एवं CAC के 97 रिक्त पदों के लिए उपस्थित अभ्यर्थियों की सहमति के आधार चयन किया गया। इनमें शिक्षा विभाग में कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों में से 11 का BAC तथा 45 का CAC के लिए चुना गया। इसी प्रकार जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों में से 04 का BAC तथा 23 का CAC पद पर चयन किया।

इनका निर्णय हाईकोर्ट के अंतिम आदेश के बाद

बता दें कि, 15.12.2025 को हुई काउंसलिंग के बाद 4 वर्षीय सेवा अवधि पूर्ण कर चुकी संध्या जैन (जनशिक्षक- जनशिक्षा केन्द्र उ.मा.वि. नगरा, जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम) ने उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर में W.P. 48949/2025 दायर की। इसी प्रकार चार वर्षीय अवधि पूरी कर चुके अजय बख्शी (बीएसी विज्ञान- जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम) एवं अशफाक एहमद कुरैशी (बीएसी गणित- जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम) ने भी उच्च न्यायालय में W.P. 48821/2025 दायर की। इन याचिकाओं पर न्यायालय द्वारा क्रमशः 16.12.2025 और 17.12.2025 को अंतरिम आदेश पारित किए गए।

यह भी पढ़ें... BAC – CAC : टूटा सब्र का बांध ! आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का अल्टीमेटम; 28 जनवरी से देंगे धरना, ये गंभीर आरोप भी लगाए

मिशन संचालक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि चूंकि ये मामले अभी न्यायालय में प्रचलित हैं अतः अंतिम निर्णय आने तक इन्हें इनके पद पर यथावत रखा जाए। संध्या जैन के स्थान पर काउंसलिंग में किसी का चयन नहीं हुआ है। परंतु रतलाम जनपद शिक्षा केंद्र के लिए BAC (गणित) महेशचन्द्र खेर (माध्यमिक शिक्षक- मा.वि. कल्मोड़ा), BAC (विज्ञान) शिखा शुक्ला (माध्यमिक शिक्षक- उ. मा. वि. लुनेरा) चयन हो चुका है इसलिए उच्च न्यायालय में प्रचलित W.P. 48821/2025 का निराकरण होने तक दोनों प्रतीक्षा सूची में शामिल रहेंगे।

संघ ने जताया आभार

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला तथा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौंड सहित सभी पदाधिकारियों और नव चयनित BAC-CAC ने मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर मिशा सिंह, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन और डीपीसी राजेश झा के प्रति आभार व्यक्त किया है। पदाधिकारियों ने कलेक्टर और सीईओ को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि दोनों अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से रुचि लिए जाने से ही नई नियुक्तियां संभव हो सकी हैं। नई पदस्थापना के साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार भी नजर आएगा।

बीएसी और सीएसी की नियुक्ति का आदेश और सूची डाउनलोड करने के लिए दी गई पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें

]]>
Sun, 25 Jan 2026 00:26:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
BAC – CAC : टूटा सब्र का बांध ! आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का अल्टीमेटम; 28 जनवरी से देंगे धरना, ये गंभीर आरोप भी लगाए https://acntimes.com/protest-regarding-bac-cac-appointments-on-january-28 https://acntimes.com/protest-regarding-bac-cac-appointments-on-january-28 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BAC) और जनशिक्षक (CAC) के पदों की नियुक्ति हो रही लेटलतीफी और कथित अनियमितताओं कोक लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संघ ने नियुक्ति आदेश जारी नहीं होने पर 28 जनवरी 2026 को धरना देने का अल्टीमेटम दिया है। संघ की ओर से कैबिनेट मंत्री, विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपे और जिला शिक्षा केंद्र और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी जताई।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला और जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड के नेतृत्व में गुरुवार को गुलाब चक्कर उद्यान में बैठक आहूत की गई। इसमें नए BAC और CAC की नियुक्ति की 8 माह से लंबित प्रक्रिया पर आक्रोश जताया। पदाधिकारियों ने बताया कि BAC - CAC की काउंसलिंग के लिए 27 मई 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। 1 से 16 जून 2025 तक आवेदन लिए गए। 18 जून 2025 तक आवेदनों का परीक्षण हुआ और पत्र व अपात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी की गई। इसके बाद आपत्तियों का निराकरण भी किया गया, लेकिन ऐन-केन-प्रकारेण काउंसलिंग की प्रक्रिया बार-बार टाली जाती रही। संघ का आरोप है कि तत्कालीन अधिकारियों ने जानबूझकर प्रक्रिया में विलंब किया। काफी प्रयासों के बाद 15 दिसंबर 2025 को काउंसलिंग हो सकी। संघ पदाधिकारियों के अनुसार यदि जिले में नई कलेक्टर मिशा सिंह और जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन की पदस्थापना नहीं होती तो शायद आज भी काउंसलिंग नहीं होती।

BRC पद के लिए भी खेला, सारे नियम ताक पर

बैठक के दौरान संघ पदाधिकारियों ने बताया कि रतलाम और जावरा विकासखंड में विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRC) के पद भी विगत आठ माह से रिक्त हैं। रतलाम विकासखंड में तो BRC की नियुक्ति के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए गए थे और सात अभ्यर्थियों ने उम्मीदवारी भी जताई थी। यह उम्मीदवारी भी अब तक फाइलों में दफन है। संघ ने जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम में कार्यरत APC एवं प्रभारी BRC विवेक नागर की प्रतिनियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग भी की है। संघ का कहना है कि नागर को पूर्व में न्यायिक अभिरक्षा में रहने के कारण निलंबित किया गया था। इसके बावजूद कथित तौर पर सांठ-गांठ कर उन्हें ही दो-दो पदों का कार्यभार सौंपा दिया गया, जो शासन के नियम के विरुद्ध है। नियमानुसार 48 घंटे से अधिक न्यायिक अभिरक्षा में रहने पर प्रतिनियुक्ति समाप्त करने का प्रावधान है जिसकी अनदेखी की जा रही है।

अवधि पूरी कर चुके शिक्षकों को मूल विभाग में भेजें

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की मांग है कि जिन भी BAC और CAC का प्रतिनियुक्ति का निर्धारित चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें तत्काल मूल विभाग में भेजा जाए। गौरतलब है कि इनमें से कई तो 7-7 वर्ष से इन्हीं पदों पर काबिज हैं और अवैधानिक रूप से अर्जित अवकाश सहित अन्य लाभ भी ले रहे हैं। संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला का कहना है कि यदि काउंसलिंग होने के बाद भी नव चयनित BAC और CAC के नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं तो अब यही आदेश जारी कर देने चाहिए कि- तय अवधि पूरी करने के बाद भी इन पदों पर जमें शिक्षक जीवनपर्यंत इन्हीं पदों पर काबिज रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने जेल जा चुके और निलंबित हो चुके व्यक्ति को दो-दो पदों की जिम्मेदारी दिए जाने को नियम और कानून का मजाज बताया है।

इन्हें सौंपे ज्ञापन, सहयोग की गुहार लगाई

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और नव चयनित BAC और CAC ने कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप के नाम का ज्ञापन उनके कार्यालय जाकर सौंपा। उन्होंने रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को भी ज्ञापन सौंपे तथा नियुक्ति आदेश यथाशीघ्र जारी करवाने के लिए गुहार लगाई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उपाध्याय ने वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क साधने का प्रयास भी किया।

नीचे दी गई कड़ी भी देखें

इंतिहा इंतजार की ! BAC और CAC के ज्वाइनिंग आदेश रोकने वालों के विरुद्ध उपजा आक्रोश, 22 जनवरी को नव चयनित BAC-CAC तय करेंगे रणनीति

प्रमुख मांगें एक नज़र में

  • रतलाम जिले में लगभग आठ माह से लंबित BAC एवं CAC की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर तत्काल नियुक्ति आदेश जारी किए जाएं।
  • रतलाम व जावरा विकासखंड में आठ माह से रिक्त BRC पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए अथवा वरिष्ठ BAC को प्रभार सौंपा जाए।
  • जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम में नियम विरुद्ध कार्यरत APC व प्रभारी BRC विवेक नागर की प्रतिनियुक्ति तत्काल समाप्त कर मूल विभाग में भेजा जाए।
  • जिन BAC व CAC का शासन द्वारा निर्धारित चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल विभाग में भेजा जाए तथा उनके द्वारा अवैधानिक रूप से लिए जा रहे लाभों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

ये उपस्थित रहे 

बैठक और ज्ञापन देने के दौरान प्रकाश शुक्ला (संभाग अध्यक्ष), सुनील कुमार गोंड, (जिलाध्यक्ष रतलाम), आनंद चावला (ब्लॉक अध्यक्ष - आलोट), राजेश स्वर्णकार (जिला सचिव), हरिराम जाटवा एवं रमेश उपाध्याय (दोनों जिला उपाध्यक्ष), सावन पारगी (जिला सह कोषाध्यक्ष), राजेश जोशी अग्निहोत्री, धर्मेंद्र शर्मा, ज्ञानचंद मेहता, रमेशचंद्र पाटीदार, महेश कुमार शर्मा, दिनेश पांचाल (ताल), वीरेन्द्र सिंह, महेंद्रसिंह डोडिया, महेंद्र कुमार बड़ोदिया, धर्मेंद्र सिंह राठौर, धर्मेंद्र गुप्ता, सूरजमल परमार, सुरेश कुमार गायरी, विनोद पाँचाल, गोविंद पाटीदार, सारिका व्यास, राजेंद्र सिंह राठौर, प्रभुलाल डामोर, पुरुषोत्तम भाटी, गोपाल सिंह सोलंकी, योगिता कुशवाह, सचिन मेहता, बाबूलाल राठौर, बी. एल. मेनारिया, सदीप सालवी, अनंत शर्मा, मनोहर लाल, सुरेश परमार, राजेश कुमावत, राधेश्याम कुमावत (जावरा), दिनेश बजाड़, हरनीश सोकुमा, अल्पना यादव, भागीरथ मालवी, अशोक सोनावा, सत्यनारायण जुनेवाल, नरेंद्र सिंह राठौर, मनोहरलाल मेहता, विजय बलसोरासु, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

]]>
Thu, 22 Jan 2026 22:44:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
इंतिहा इंतजार की ! BAC और CAC के ज्वाइनिंग आदेश रोकने वालों के विरुद्ध उपजा आक्रोश, 22 जनवरी को नव चयनित BAC&CAC तय करेंगे रणनीति https://acntimes.com/ratlam-delay-in-bac-cac-appointments-sparks-outrage https://acntimes.com/ratlam-delay-in-bac-cac-appointments-sparks-outrage एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में नए विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BAC) और जन शिक्षक (CAC) की नियुक्ति मजाक बन कर रह गया है। 6-7 साल से कुर्सियों में जमे BAC-CAC के स्थान नई नियुक्ति और रिक्त पदों को भरने के लिए मई 2025 में शुरू हुई प्रक्रिया 8 महीने में भी अंजाम तक नहीं पहुंची है। इससे काउंसलिंग में नव चयनित BAC-CAC और अन्य शिक्षकों में आक्रोश पनप रहा है। ये सभी नई ज्वाइनिंग के आदेश पर कुंडली मारकर बैठे जिम्मेदारों की घेराबंदी के लिए 22 जनवरी को एकत्र होकर रणनीति तय करेंगे।

रतलाम जिले में 27 मई 2025 को विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BAC) व जनशिक्षकों (CAC) के रिक्त पदों की पदपूर्ति के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसमें इच्छुक आवेदकों से 1 से 16 जून 2025 तक की नियत अवधि में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इच्छुक अभ्यर्थियों (शिक्षकों) ने तय समय में आवेदन भी कर दिए थे। इन आवेदनों का दो बार अलग-अलग जांच समितियों ने परीक्षण किया और पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची भी जारी हुई लेकिन जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक (DPC) की रुचि नहीं होने से 6 महीने तक काउंसलिंग नहीं ही। हर बार बहाना बनाकर टाइम पास किया जाता रहा।

6 माह बाद काउंसलिंग हुई, ज्वाइनिंग के आदेश 1 माह में भी नहीं हो सके

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम के पदाधिकारियों ने अनेकों बार डीपीसी, जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर से संपर्क कर कॉउंसलिंग करने का आग्रह किया था। इसके चलते गत 15 दिसंबर 2025 को कॉउंसलिंग संभव हो सकी। यह कलेक्टर के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ द्वारा किए प्रयासों से संभव हो सका। गत 6 जनवरी 2026 को जिला पंचायत CEO वैशाली जैन ने एसीएन टाइम्स को बताया था कि सिर्फ एक एसडीएम (काउंसलिंग दल के सदस्यों में शामिल कलेक्टर के प्रतिनिधि) के हस्ताक्षर होने बाकी हैं, वह होते ही आदेश जारी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि शेष रहे एसडीएम के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं इसके बावजूद अब तक पदस्थापना आदेश जारी नहीं हो सके हैं।

देरी की वजह पुरानों से मोह या कुछ और

सूत्रों की मानें तो लंबे समय से नियम विरुद्ध BAC और CAC के पदों पर जमे कतिपय कर्मचारियों के दबाव और प्रभाव के चलते जिम्मेदार पदस्थापना आदेश पर कुंडली मारकर बैठे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि यह दबाव और प्रभाव किस तरह का है ? आदेश के इंतजार में बैठे नव चयनित BAC और CAC तथा अन्य शिक्षक अब लामबंद होकर फिर से जिम्मेदारों की घेराबंदी की तैयारी कर रहे हैं। सभी आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड के नेतृत्व में 22 जनवरी 2026 को दोपहर 12.00 बजे गुलाब चक्कर उद्यान में एकत्र होकर रणनीति तय करेंगे। संघ द्वारा इस मामले को लेकर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

इन्होंने किया उपस्थित होने का आह्वान

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा 22 जनवरी को आहूत बैठक में उपस्थित होने का आह्वान नव चयनित BAC धर्मेंद्र शर्मा (रतलाम), सूरजमल परमार (पिपलौदा), धर्मेंद्र सिंह राठौर (सैलाना), जनशिक्षक राजेश जोशी (आलोट), मनोहरलाल मेहता व राधेश्याम कुमावत (जावरा), संदीप सालवी व तेजू डोडियार (बाजना) ने किया है।

ये कड़ियां देखें

ये तो मनमानी है ! जिला पंचायत CEO ने DPC, APC और BRC का वेतन रोकने का कहा था, जिला शिक्षा केंद्र के लेखा विभाग ने BAC और CAC का भी रोक दिया

अब जागे जिम्मेदार ! BAC और CAC के रिक्त पद भरने के लिए CEO ने जारी किया आदेश, कहां कितने पद रिक्त हैं जानने के लिए पढ़ें यह खबर

बड़ी खबर ! BAC और CAC के लिए काउंसलिंग 15 दिसंबर को, जिला पंचायत CEO ने जारी किए आदेश, काउंसलिंग रुकवाने की साजिश हुई विफल

]]>
Thu, 22 Jan 2026 00:17:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
मध्याह्न भोजन खाने के बाद रावटी के सांदीपनि विद्यालय के 14 बच्चों को हुई पेट दर्द की शिकायत, जिला पंचायत के ACO ने की जांच, भोजन भी चखा https://acntimes.com/children-at-sandipani-school-in-raoti-Ratlam-fell-ill-after-eating-their-midday-meal https://acntimes.com/children-at-sandipani-school-in-raoti-Ratlam-fell-ill-after-eating-their-midday-meal एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्याह्न भोजन खाने के बाद रावटी के सांदीपनी विद्यालय के 14 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। पेट दर्द की शिकायत पर विद्यार्थियों को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जानकारी मिलते ही जिला पंचायत के ACO एवं मध्याह्न भोजन योजना के नोडल अधिकारी निर्देशक शर्मा रावटी पहुंचे और मामले की जांच की।

जानकारी के अनुसार रावटी के सांदीपनी विद्यालय में चंचल स्व सहायता समूह द्वारा मध्याह्न भोजन वितरित किया जाता है। गुरुवार को समूह द्वारा मध्याह्न भोजन में दाल-चावल की खिचड़ी भेजी गई थी। सभी बच्चों ने यह खिचड़ी खाई। इसके कुछ देर बाद कुछ बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की। इससे उन्हें डॉक्टर के पास ले गए जहां उनका उपचार किया गया। विद्यार्थियों के नाम कुलदीप, रितेश, दुर्गा, दीपक भूरिया, रितेश डामर, विक्रम भूरिया, शुभम भाभर, रितेश मकवाना, शिशुपाल, रविराज आदि बताए जाते हैं।

ACO ने बच्चों और परिजन से की बात

मामला जानकारी में आते ही एसीओ निर्देश शर्मा सांदीपनी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां सप्लाई की गई खिचड़ी खुद भी खाई। शर्मा ने 6ठी की क्लास टीचर रियंका जैन, 7वीं की बबली डामर और 8वीं के क्लास टीचर मनीष गुजराती, डॉ. बी. एल. मांगरिया, स्व सहायता समूह के संरक्षक गिरीश ठक्कर से बात कर उनके बयान दर्ज किए। इतना ही नहीं उन्होंने सभी प्रभावित विद्यार्थियों तथा उनके परिजन से मोबाइल फोन पर बात की। कुलदीप नामक एक छात्र की मां ने बताया कि बेटे को पेट दर्द हुआ था, डॉक्टर ने उसे दवाई दी है। इसी तरह रितेश के पिता ने कहा कि वे काम करने गए थे। बेटे को परिजन डॉक्टर के पास ले गए थे, अभी ठीक है और खाना खाकर सो रहा है। दुर्गा नाम की एक छात्रा ने बताया की खाने में मिर्ची ज्यादा थी।

अन्य बच्चों ने भी किया यही भोजन, सभी स्वस्थ

इधर, जिला प्रशासन द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि मध्याह्न करब 100 विद्यार्थियों द्वारा किया गया था जिसमें से 14 ने पेट दर्द की शिकायत की थी। उनका उपचार किया गया है। अभी सभी स्वस्थ हैं। विद्यालय में सप्लाई किया गया भोजन अन्य स्कूलों में भेजा गया था लेकिन कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली। उक्त भोजन जिला अधिकारी और विद्यालय के शिक्षक द्वारा भी चैक किया गया था। डॉक्टर ने प्रथमदृष्टया खिचड़ी में मिर्च ज्यादा होने से कुछ विद्यार्थियों को एसिडिटी की शिकायत होने की बात कही है। इसलिए सभी को एसिडिटी नियंत्रित करने वाली दवाई दी गई है।

बड़ा सवाल ?

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सांदीपनी विद्यालय में कक्षा 6ठी के कुल 76 विद्यार्थियों में से 43, 7वीं के 57 में से 31 तथा 8वीं के 47 में से 20 सहित कुल 94 विद्यार्थी उपस्थित थे। इन सभी ने भोजन किया था जिसमें से 14 ने तबीयत बिगडऩे की शिकायत की। भले ही सभी की स्थिति अब सामान्य है फिर भी बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक साथ 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के पीछे क्या वजह हो सकती है। दो-तीन बच्चों को एसिडीटी की बात समझ आती है लेकिन इतने ज्यादा बच्चों को एक ही समय में एसिडिटी की समस्या होना समझ से परे हैं। इसलिए, मामले को इतनी आसानी से नज़रअंदाज करना उचित नहीं होगा।

]]>
Thu, 15 Jan 2026 23:35:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
एजुकेशन अलर्ट ! प्राइवेट स्कूलों की मान्यता और नवीनीकरण के आवेदन की आखिरी तारीख 20 जनवरी तक बढ़ी, ऑनलाइन करना होगा आवेदन https://acntimes.com/private-school-accreditation-online-application-deadline-extended https://acntimes.com/private-school-accreditation-online-application-deadline-extended एसीएन टाइम्स @ भोपाल । राज्य शिक्षा केन्द्र, ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत संचालित प्राइवेट स्कूलों की मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सभी अशासकीय विद्यालयों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से मान्यता नवीनीकरण अथवा नवीन मान्यता के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए नियत अंतिम तारीख में बढ़ोतरी की गई है।

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई थी। तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर अब 20 जनवरी 2026 कर दिया गया है।

आवेदन नहीं करने वाले स्कूलों में मानेंगे अवैध

राज्य शिक्षा केन्द्र ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा का अधिकार नियम 11 के उपनियम 4(ग) के तहत यदि कोई स्कूल निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन नहीं करता है, तो उस स्कूल को मान्यता विहीन माना जाएगा और विद्यालय का संचालन शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 18 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा।

]]>
Wed, 14 Jan 2026 23:12:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
2500 प्रतिभाओं का सम्मान ! एक बच्चे की शिक्षा की चिंता कर लें तो होगा चारधाम यात्रा से बड़ा काम, चेतन्य जी की प्रेरणा से देश&प्रदेश में हो रहे जनहित के कई काम& खंडेलवाल https://acntimes.com/2500-talented-individuals-honored-by-the-chaitanya-kashyap-foundation https://acntimes.com/2500-talented-individuals-honored-by-the-chaitanya-kashyap-foundation चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में 2500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री एवं फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने की। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे। संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, उज्जैन विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, आयोजन समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा एवं निर्मल लुनिया मंचासीन रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने इस मौके पर कहा कि लोग कई बार बढ़े आयोजन, भंडारे करते हैं, लेकिन यदि हर व्यक्ति गरीब बच्चों की चिंता कर ले कि इनकी शिक्षा कैसे होगी? इनमें प्रतिभा है तो उसे कैसे आगे बढ़ाएंगे? यदि एक बच्चे की सेवा भी कर ले तो चारधाम की यात्रा से बढ़ा काम होगा। रतलाम में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन व टीम ऐसा ही सुंदर आयोजन कर रही है। 2500 बच्चों एवं पालकों को बुलाकर उनका सम्मान करने का काम अनुपम है। मंत्री काश्यप के कार्य अनुकरणीय है।

‘...तो देश-दुनिया के नक्शे में सबसे आगे होगा रतलाम’

खंडेलवाल ने कहा कि काश्यप शिक्षा हेतु बच्चों का कार्यक्रम वर्षों से कर रहे हैं। सरकार ने शायद उनसे ही प्रेरणा लेकर लैपटॉप बांटने का काम किया। खेलकूद के लिए भी वे खेल मेला कर रहे हैं, जिससे  सरकार भी खेलों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने अहिंसा ग्राम में गरीबों के मकान बनाए, उसके बाद प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास की परिकल्पना की। वे उम्मीद करते हैं कि जनप्रतिनिधि हो, व्यवसायी हो सभी एक न एक काम समाज के लिए जरूर करे। ऐसा होता है तो रतलाम देश दुनिया के नक्शे पर सबसे आगे होगा।

रतलाम के निवेश क्षेत्र में 10 वर्ष में एक लाख करोड़ के निवेश आएंगे- चेतन्य काश्यप

कैबिनेट मंत्री एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने कहा कि हमने जब यह समारोह प्रारंभ किया, तब 1600 बच्चे थे लेकिन इस वर्ष यह संख्या 2540 तक पहुंच गई है। समारोह में 93 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 121 बच्चे मंचासीन हैं। बच्चों के बौद्धिक स्तर का विकास निरंतर गति की ओर है और इसके लिए स्कूल संचालक व अभिभावक धन्यवाद के पात्र हैं। बीते वर्षों में रतलाम में युवाओं के लिए कई अवसर निर्मित हुए हैं। निवेश क्षेत्र में आगामी दस वर्ष में एक लाख करोड़ का निवेश आएगा, जिससे बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आज ये आवश्यक है कि जो पौध हमारे सामने आई है वह संपूर्ण विकास की ओर आगे बढ़े, संस्कार, परिवार के प्रति जवाबदारी और समाज के प्रति जवाबदेही बने।

‘सप्ताह में एक दिन बच्चों के साथ बैठें और संवाद करें’

मंत्री काश्यप ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 100वें साल में पंच परिवर्तन की बात कही है, उनमें महत्वपूर्ण कुटुम्ब प्रबोधन है। अभिभावक सप्ताह में एक दिन 10-15 मिनट परिवार और बच्चों के साथ बैठे, उन्हें आदेश न दें, बच्चों से संवाद करें कि वे क्या चाहते हैं, इससे बढ़ा बदलाव समाज में आता है। सभी सुबह जब प्रभु का स्मरण करते हैं, उस समय एक मिनट बच्चे के लिए सोचेंगे, तो निश्चित मानिए बच्चों का भविष्य उज्जवल बनेगा।

विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ें- सुरेश आर्य

संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभा को प्रोत्साहित करने काम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन कर रहा है। मंत्री काश्यप हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ काम करते हैं। विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। असफल विद्यार्थियों को भी निराश होने की जरूरत नहीं है, वे भी प्रयास करें तो सफल होंगे। जिला प्रभारी प्रदीप पांडे ने कहा कि काश्यप रतलाम के साथ प्रदेश में भी परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं। वे शासन स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

11 वर्ष में 20 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मानित

जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मंत्री काश्यप बीते 11 वर्षों से लगातार रतलाम की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं। खेलों में खेल चेतना मेला के माध्यम से यह काम करते हैं। स्वागत भाषण में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने बताया कि बीते 11 वर्षों से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हो रहा है। इसमें अब तक 20 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान हो चुका है। पुरस्कार स्वरूप सभी को रिस्ट वाच व शील्ड प्रदान की जाती है। आरंभ में प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के सलाहकार निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनंद जैन आदि ने स्वागत किया। संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार निर्मल लुनिया ने माना।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 21:04:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता ! श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने जाने नियम और अपने कानूनी अधिकार https://acntimes.com/a-legal-literacy-and-awareness-camp-was-organized-at-ssit https://acntimes.com/a-legal-literacy-and-awareness-camp-was-organized-at-ssit एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रतलाम में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्पेशल रेलवे जज अतुल यादव और जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज पवई रहे।

शिविर के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, मौलिक अधिकार, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, रेलवे स्टेशन के नियमों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता समाज को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में कानून के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। 

 

]]>
Sat, 10 Jan 2026 20:08:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
पूरा हुआ इंतजार ! 2500 मेधावी विद्यार्थियों को आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे सम्मानित, 121 विद्यार्थियों को मंच पर मिलेगा स्थान https://acntimes.com/ratlam-2500-meritorious-students-were-honored-today https://acntimes.com/ratlam-2500-meritorious-students-were-honored-today चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के आयोजन में 2500 मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को विधायक सभागृह बरबड़ में होगा। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे। अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे। समारोह में करीब 2500 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित होंगे।

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। 93 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 121 मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे।

बता दें कि, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

यह मिलेगा पुरस्कार में

सभी मेधावी विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में रिस्ट वाच एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थी अपने कूपन साथ लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे।

इन्होंने की अपील

समिति के सर्व शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनंद जैन ने समस्त मेधावी विद्यार्थी एवं उनके परिजन से सम्मान समारोह में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 00:34:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
निरीक्षण : कलेक्टर ने निर्माणाधीन सांदीपनी विद्यालय का लिया जायजा, निर्माण कार्य जून 2026 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश https://acntimes.com/collector-inspected-the-under-construction-sandipani-school-ratlam https://acntimes.com/collector-inspected-the-under-construction-sandipani-school-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर मिशा सिंह ने बुधवार को रतलाम के निमार्णाधीन सांदीपनी विद्यालय रतलाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल भवन, खेल मैदान, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य जून 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने स्कूल भवन में शासन द्वारा स्वीकृति अनुसार फर्नीचर की डिमांड तत्काल भेजने, विद्यार्थियों के लिए मुख्य सड़क से स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क बनवाने, स्कूल में फायर एनओसी इत्यादि के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री मटेरियल की टेस्ट रिपोर्ट एवं कम्पोजीशन का जायजा भी लिया। उन्होंने डीपीआर, विद्युत टेस्ट, पेयजल टेस्ट रिपोर्ट, स्वीकृति आदेश, निर्माण सामग्री मटेरियल की टेस्ट रिपोर्ट एवं भवन का मैप ब्ल्यूप्रिन्ट जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य को अपने कार्यालय में रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, प्राचार्य सांदीपनी स्कूल संध्या वोरा को कार्यों का सतत् निरीक्षण कर निगरानी में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पीआईयू के कार्यपालन यंत्री सचिन हरित सहित निर्माण कार्य से संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार इत्यादि उपस्थित थे।

]]>
Wed, 07 Jan 2026 20:57:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
शैक्षणिक भ्रमण : आकाशगंगा उतरी ज़मीन पर, चंद्रमा आया सूर्य और पृथ्वी के बीच, किरचॉफ का नियम और पाइथागोरस की प्रमेय समझना हुआ आसान https://acntimes.com/educational-trip-of-students-from-kanya-shiksha-parisar-ratlam https://acntimes.com/educational-trip-of-students-from-kanya-shiksha-parisar-ratlam पीएमश्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने शैक्षणिक भ्रमण में ली वैज्ञानिक सीख

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आकाश में झिलमिलाते तारे अचानक ज़मीन पर उतरने लगे, ग्रहों के कक्षाओं में घूमते दृश्य आंखों के क़रीब आने लगे और सूर्य और पृथ्वी के बीच जब चंद्रमा आया तो पीएमश्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने विज्ञान के इस दृश्य का तालियों के साथ जोरदार अभिवादन किया। शैक्षणिक भ्रमण के तहत उज्जैन गई पीएमश्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने भ्रमण के दौरान विज्ञान के दृश्यों से सीख ली। उन्होंने अपनी पौराणिक सभ्यता को जाना, अपनी संस्कृति और विद्या अध्ययन की प्राचीन पद्धतियों से भी परिचित हुईं।

जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह के मार्गदर्शन एवं संस्था प्राचार्य गणतंत्र मेहता के नेतृत्व में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की 122 बालिकाओं ने उज्जैन भ्रमण किया। महाराजा जयसिंह द्वितीय द्वारा 17वीं शताब्दी में स्थापित जीवाजी वेधशाला जंतर-मंतर का अवलोकन कर छात्राएं रोमांचित हो गईं। ग्रहों के अध्ययन और मौसम की गतिविधियों के साथ नक्षत्र के प्रभाव की जानकारी देता यह महत्वपूर्ण स्थान बालिकाओं के लिए जिज्ञासा का केंद्र बना। बालिकाओं ने यहां तारामंडल में आकाशीय पिंडों की स्थिति और प्रकृति में उनके द्वारा होने वाले परिवर्तन को जाना। प्रत्येक ग्रह की संरचना, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की स्थितियां और सूर्य की धूप से समय की पहचान जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी ली। यहां बालिकाओं ने शंकु यंत्र, सम्राट यंत्र, भीत्ति यंत्र, नाड़ी यंत्र और दिगांश यंत्र की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

शंकु और दिगांश यंत्र से समझे विज्ञान और गणित के सिद्धांत

शंकु यंत्र से उन्होंने समझा कि एक गोलाकार शंकु गोलाकार प्लेटफॉर्म के केंद्र में एक क्षैतिज आकृति में तय होता है। सूक्ति की छाया के अनुसार खींची गई सात पंक्तियाँ बारह राशियों को इंगित करती हैं। इन पंक्तियों के बीच, 22 दिसंबर सबसे छोटा दिन, 21 मार्च और 23 सितंबर दिन और रात को समान बनाता है, और 22 जून साल का सबसे लंबा दिन बनाता है। इसी तरह नाड़ी यंत्र के माध्यम से सूर्य के उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध के साथ जाना कि इस यंत्र का उपयोग यह पता लगाने के लिए किया जाता है कि क्या एक आकाशीय पिंड उत्तरी या दक्षिणी आधे में है। बालिकाओं ने जब दिगांश यंत्र को देखा तो वे किरचॉफ के नियम को समझने लगीं। उन्हें पाइथागोरस की प्रमेय भी यहां पर बहुत सामयिक प्रतीत हुई।

यह तो भगवान कृष्ण का शिक्षा परिसर है !

कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने जब भगवान कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम का अवलोकन किया तो वे साहस कह उठीं 'यह तो भगवान कृष्ण का शिक्षा परिसर है!'  उनका यह उत्साह और बढ़ गया जब उन्हें पता चला कि यहां भगवान कृष्ण के साथ बलराम और सुदामा ने भी गुरु सांदीपनि से शिक्षा प्राप्त की थी। उन्हें कृष्ण द्वारा 14 प्रकार की विद्याएं एवं 64 कलाओं का ज्ञान प्राप्त करने की जानकारी दी गई तो बालिकाओं ने 14 विद्याओं के चित्रमय संसार का अवलोकन किया तथा 64 कलाओं को प्रदर्शित करती हुई वीथिका को भी देखा। बालिकाओं ने यहां सीख ली कि भगवान कृष्ण की तरह वे भी अधिक से अधिक विद्या अध्ययन करेंगी और अपने जीवन में विद्या के साथ कला एवं कौशल से भी संपन्न होगी।

रोमांचित हुईं बालिकाएं

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने उज्जैन के प्रसिद्ध स्थलों का अवलोकन किया एवं शैक्षिक धार्मिक तथा पौराणिक संदर्भों की जानकारी ली। छात्राओं ने, मंगलनाथ, चार धाम, जंतर-मंतर, महाकाल मंदिर एवं महाकाल लोक का भ्रमण किया एवं वहां के महत्व को जानकर रोमांचित हुईं। इसके साथ ही नागदा के बिरला मंदिर का भी अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान आशीष दशोत्तर, पंकज मुकाती, वंदना कुंवर, आर. सी. पंड्या, नीलेश जैन, सुलोचना रैकवाल, सोनल लोहाना, रश्मि शर्मा, चंदन सिंह कछावा, सरिता मईड़ा, सीमा कनेरिया, रामनिवास राठौर, ब्रजलता शर्मा, सोनू गुर्जर, कीर्ति उमावा, बद्रीलाल मालवीय, सत्यनारायण, ममता देवदा एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

]]>
Tue, 06 Jan 2026 18:42:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
तैयारी शुरू ! चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को होगा, 75 प्रतिशत व उससे ज्यादा अंक वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित https://acntimes.com/ratlam-chaitanya-kashyap-foundations-talent-recognition-ceremony-on-january-10th https://acntimes.com/ratlam-chaitanya-kashyap-foundations-talent-recognition-ceremony-on-january-10th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षा सत्र 2024-25 का प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसमें 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

यह निर्णय फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिवर्षानुसार रिस्ट वॉच एवं शील्ड अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मान स्वरूप प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक काश्यप ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके हैं। प्रतिवर्षानुसार कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में आयोजन समिति के शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, मनोज शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।

]]>
Mon, 05 Jan 2026 20:48:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
ठंड का असर ! रतलाम में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित, जानिए& कब तक रहेगी छुट्टी https://acntimes.com/schools-in-ratlam-have-declared-a-holiday-for-students-up-to-class-8th https://acntimes.com/schools-in-ratlam-have-declared-a-holiday-for-students-up-to-class-8th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लगातार बढ़ती ठंड के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों की दो दिन की छुट्टी घोषित की है। यह छुट्टी 5 और 6 जनवरी को लागू रहेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने बताया कि शीतऋतु में तापमान में गिरावट को देखते हुए विद्यार्थियें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से छुट्टी घोषित की गई है। यह आदेश जिले की सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, एमपीबीएसई, सीबीएसई, आईसीएसई एवं मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था पर लागू होगा। इन संस्थाओं में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों की 5 एवं 6 जनवरी 2026 को छुट्टी रहेगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

आगनवाड़ी खुलने का समय परिवर्तित 

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बुधोलिया ने बताया कि शीत लहर को देखते हुए आंगनवाड़ी आने वाले बच्चों की सुविधा हेतु 5 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी आंगनवाड़ी केंद्र 10:30 बजे से खुलेंगे।

]]>
Sun, 04 Jan 2026 22:24:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
एलुमनी मीट ! SYSITS में 2008 बैच के स्टूडेंट्स ने साझा किए अपने अनुभव, सहपाठियों और शिक्षकों से मिल कर खो गए यादों में https://acntimes.com/alumni-meet-in-sysits-ratlam https://acntimes.com/alumni-meet-in-sysits-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस रतलाम में इंजीनियरिंग, एम.बी.ए., बी.बी.ए और बी.एससी. (माइक्रोबायोलॉजी) के पूर्व विद्यार्थियों के लिए एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक पूर्व छात्र शामिल हुए। उन्होंने कॉलेज के और अभी तक के अपने जीवन के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ फाउंडेशन बैच-2008 के पूर्व छात्रों ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्ज्वलन कर कियाI जूनियर्स छात्र-छात्राओं ने मन मोहने वाली प्रस्तुतियां दी। इमें गायन, नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे। एलुमनी मीट अपने नाम की भावना को साकार करती नजर आई। पूर्व छात्रों के वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलने पर परिसर हंसी, आत्मीयता और अपनत्व से गूंज उठा। अपने साथियों और प्रिय शिक्षकों से मिलकर कई पूर्व छात्र भावुक होते नजर आए।

छात्र-छात्राओं की सफलता से होती है संस्थान की पहचान

महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा (टंच) ने पूर्व छात्रों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्हें आशीर्वाद दिया। चेयरमैन भरत शर्मा (टंच) ने आशीर्वचन में कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान उसके छात्र-छात्राओं द्वारा प्राप्त सफलता पर निर्भर करती हैI संस्था के वाइस चेयरमैन वरदान शर्मा ने कहा कि यह श्रेष्ठ तकनीक सीखने के कारण आज सभी कॉलेज के एलुमनी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और सरकारी विभागों में अपनी जगह बना चुके हैं। एलुमनी को स्लोगन “रिवाइंड, रिलीव, री-जॉयस” दियाI

पुरानी यादों को किया ताजा

इस आयोजन में वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने एलुमनी एसोसिएशन के गठन प्रक्रिया, एलुमनी महत्ता, कार्यप्रणाली व पारदर्शिता के बारे में उपयोगी जानकारी दीI इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने अपनी क्लास रूम और अपने गुरुजन से मिलकर महाविद्यालय परिसर घूम-घूम कर अपनी पुरानी यादों को ताज़ा किया और अपनी पढ़ाई से लेकर अपनी कामयाबी तक के अनुभव वर्तमान छात्रों को साझा किएI

पूर्व छात्रों का किया सम्मान

कार्यक्रम का समन्वयन ट्रेनिंग सेल के प्रभारी प्रो॰ बलविंदर सिंह गुरुदत्ता एवं प्रो. अंकिता व्यास ने किया। प्रो. रश्मि चौहान, प्रो. मीमांसा मिश्रा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहाI अंत में सभी पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गयाI महाविद्यालय एकेडेमिक प्रभारी प्रो. गोविंद झंवर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्टूडेंट्स के उज्वल भविष्य की कामना कीI

]]>
Sat, 03 Jan 2026 20:00:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
अभी नहीं तो कभी नहीं ! आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का शिक्षक महासम्मेलन 2 जनवरी को भोपाल में, OPS लागू करने सहित 21 सूत्री मांगों पर बुलंद करेंगे आवाज https://acntimes.com/teachers-conference-of-azad-aeachers-dssociation-mp-on-2nd-january-in-bhopal https://acntimes.com/teachers-conference-of-azad-aeachers-dssociation-mp-on-2nd-january-in-bhopal एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र का प्रांतीय शिक्षक महासम्मेलन 2 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से भोपाल में होगा। इसमें संघ के हजारों की पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान ओल्ड पेंशन योजना (ओपीसी) लागू करने सहित 21 सूत्री मांग-पत्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा।

शिक्षक महासम्मेलन टीटी नगर स्थित डॉ. आम्बेडर पार्क में होगा। प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल की अध्यक्षता में होने वाले इस अध्यापक शिक्षक महासम्मेलन के दौरान प्रदेशभर से हजारों की संख्या में शिक्षक शामिल होंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय सिंह ने भी सहमति दी है। प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने बताया कि संघ द्वारा यह महासम्मलेन प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर पेंशन, ग्रेच्युटी व अवकाश नगदीकरण करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा है। इनमें गुरुजी संवर्ग की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, ई-अटेंडेंस समाप्त करने, पदोन्नति और स्थानांतरण की नीति सरल करने, जिला शिक्षा केंद्रों के माध्यम से प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत ऐसे कर्मचारियों जिनकी प्रतिनिधि नियुक्ति की अवधि पूरी हो चुकी है, उन्हें कार्यमुक्त करने सहित विभिन्न मांगें शामिल हैं।

शिक्षा मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पटेल के अनुसार संघ द्वारा अपनी लंबी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। शिक्षक महासम्मेलन में शिक्षा मंत्री ने भी आने की सहमति दी है। उन्हें संघ की ओर से मांग-पत्र सौंपकर उनके यथाशीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी। पटेल ने कहा है कि यदि अभी पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं हुई तो फिर कभी नहीं होगी। इसलिए इस शिक्षक महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें शामिल होने से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी आग्रह किया था लेकिन व्यस्तता के चलते वे आयोजन में शामिल नहीं हो सकेंगे।

4 साल के लिए हुई थी प्रतिनियुक्त

उज्जैन संभाग के अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मांग-पत्र में एक महत्वपूर्ण मुद्दा प्रतिनियुक्ति के संबंध में शामिल किया गया है। यह बीएसी और सीएसी की प्रतिनियुक्ति 4 साल के लिए हुई थी परंतु ऐसे अनेक बीएसी-सीएसी हैं जिनकी प्रतिनियुक्ति को 6 से 7 साल या इससे भी ज्यादा हो गई है। शिक्षा मंत्री को दिए जाने वाले स्मरण पत्र में यह मुद्दा भी शामिल रहेगा।

ये हैं मांगें

]]>
Fri, 02 Jan 2026 01:05:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
सांदीपनि विद्यालय रतलाम में दो दिवसीय वर्षिकोत्सव "वंदेमातरम्" आयोजित, विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे https://acntimes.com/two-day-annual-festival-concluded-at-sandipani-school-ratlam https://acntimes.com/two-day-annual-festival-concluded-at-sandipani-school-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सान्दीपनि (सीएम राइज) विद्यालय विनोबा रतलाम में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘वंदेमातरम्’ का आयोजन हुआ। इस दौरान गीत, नृत्य, नाटक सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया।

वार्षिकोत्सव के पहले दिन एक भारत - श्रेष्ठ भारत, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और 21वीं सदी के कौशल पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर व दोनों क्षेत्रीय पार्षद रहे। विद्यार्थियों ने तीनों भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत नाट्य प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधताओं को नृत्य, मूक अभिनय और गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम को सराहा और बेहतर परीक्षा परिणाम की शुभकामनाएं प्रेषित की।

राज्य व राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों पर मिली सराहना

दूसरे दिन आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. प्रदीपसिंह राव, विशेष अतिथि बीईओ एम. एल. डामोर तथा सहायक परियोजना समन्वयक अशोक लोढ़ा रहे। डॉ. राव ने जीवन में अनुशासन, दृढ़-संकल्प और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उपलब्धियों के साथ विद्यालय की अंतराष्ट्रीय ख्याति को सराहा तथा परीक्षा परिणाम को भी प्रेरणादायक बताया। सनद रहे संदीपानी विद्यालय विनोबा रतलाम मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लाइट हाउस माना जाता है। गत वर्ष इस विद्यालय को नवाचार श्रेणी में विश्व के श्रेष्ठ विद्यालय का अंतराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

बैंड की धुन पर हुआ अतिथियों का स्वागत

इसके पूर्व अतिथियों का विद्यालय के बैंड की धुन पर स्वागत किया गया। प्राचार्य संध्या वोरा, शाला प्रबंधन समिति के विजय मीणा, छात्र परिषद और अन्य शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत परंपरागत ढंग से किया। विद्यालय के प्रतिवेदन का वाचन भावना रावत ने किया। संचालन हिना शाह ने और आभार प्रदर्शन उप-प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर ने किया।

]]>
Wed, 31 Dec 2025 17:48:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
उल्लेखनीय सफलता ! रतलाम की तनीष कुंवर सोलंकी ने बनाया बेटियों के लिए स्मार्ट सुरक्षा कवच, राष्ट्रीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन https://acntimes.com/tanish-kunwar-solanki-from-ratlam-has-had-her-model-selected-for-the-national-inspire-awards-exhibition https://acntimes.com/tanish-kunwar-solanki-from-ratlam-has-had-her-model-selected-for-the-national-inspire-awards-exhibition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा तनीष कुंवर सोलंकी के मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर सहित शिक्षकों ने बधाई दी है।

जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने बताया कि राज्य स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी का आयोजन इंदौर में हुआ। इसमें 55 जिलों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। स्पर्धा में रतलाम जिले से सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के 15 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इनमें से तनीष कुंवर का महिलाओं की सुरक्षा के लिए जैकेट वाला मॉडल राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए चुना गया है। दल का नेतृत्व चिकलाना के उच्चतर माध्यमिक शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चंद्रावत ने किया।

यह मॉडल की विशेषता

मॉडल में प्रदर्शित जैकेट किसी भी लड़की और महिला के लिए सुरक्षा कवच साबित होगी। इससे बहन कर यदि कोई लड़की या महिला अकेले बाहर जाती है और उसके साथ छेड़छाड़ होती है तो  उसके घर वालों को तुरंत सूचना पहुंच जाएगी। इसके साथ ही लड़की और महिला की लोकेशन भी पहुंच जाएगी। इससे उसे सुरक्षा और सहायता प्रदान करना आसान होगा।

इन्होंने दी बधाई

तनीष का मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर छात्रों एवं मार्गदर्शी शिक्षक शाहरुख को जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, एडीपीसी अशोक लोढ़ा, सहायक संचालक राहुल मंडलोई, जिला विज्ञान अधिकारी जितेन्द्र जोशी, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय, एपीसी मुकेश ठन्ना ने बधाई दी है।

]]>
Wed, 31 Dec 2025 17:13:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
क्रमोन्नति के आदेश जारी करवाने के लिए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश ने जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा https://acntimes.com/ratlam-azad-adhyapak-shikshak-sangh-submits-memorandum-regarding-promotion https://acntimes.com/ratlam-azad-adhyapak-shikshak-sangh-submits-memorandum-regarding-promotion एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम के प्रतिनिधिमंडल ने जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जारी करने को लेकर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गोंड, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार एवं सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश परमार के नेतृत्व में सहायक आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ज्ञापन देकर 12 व 24 वर्ष की सेवा पर मिलने वाले क्रमोन्नति प्रस्ताव पर चर्चा की। सहायक आयुक्त रंजना सिंह ने बताया कि आप लोगों के समस्त प्रकरणों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास उज्जैन के संभागीय उपायुक्त को भेज दिए गए हैं। क्रमोन्नति सम्बन्धी सारा कार्य संभागीय उपायुक्त कार्यालय उज्जैन से ही होगा।

दूरभाष पर की संभाग आयुक्त से चर्चा

संघ के संभाग अध्यक्ष शुक्ला ने क्रमोन्नति प्रस्ताव की स्थिति को लेकर संभाग आयुक्त कार्यालय उज्जैन से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया। वहां से अवगत कराया गया कि 2013 में नियुक्त  प्राथमिक शिक्षकों व माध्यमिक शिक्षकों के 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके लोकसेवकों के क्रमोन्नति सम्बन्धी प्रस्ताव कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। जो लोकसेवक प्रतिनियुक्ति पर हैं उनके प्रस्ताव मिलने शेष है। वहां से बताया गया कि प्राथमिक शिक्षकों के संबंध में कुछ मार्गदर्शन की आवश्यकता है कि उनके आदेश संबंधित जिले सहायक आयुक्त से होंगे या संभागीय उपायुक्त से होंगे। क्रमोन्नति आदेश जारी करने की प्रक्रिया अभी प्रारंभ होने की पूर्ण संभावना है। इसलिए समस्त शिक्षक जिनकी क्रमोन्नति लम्बित है, उनके एक माह में आदेश संभावित हैंl

ये रहे उपस्थित

ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जिला महासचिव रामकरण कनेरिया, गोविंद पाटीदार, आशीष मिश्रा, सुप्रीत छाजेड़, प्रकाशचंद धाकड़, अजय शर्मा, राजेश परमार, भरत चौधरी, ओमप्रकाश मालवीय सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

]]>
Wed, 24 Dec 2025 23:05:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
चर्चा ज्ञान&विज्ञान की ! भविष्य की तकनीकों का विकास क्वांटम फिजिक्स से हो रहा& डॉ. संजय वाते https://acntimes.com/seminar-on-quantum-physics-held-in-ratlam https://acntimes.com/seminar-on-quantum-physics-held-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्वांटम भौतिकी में किसी भी भौतिक गुण (जैसे ऊर्जा, संवेग) की सबसे छोटी, अविभाज्य इकाई या पैकेट है, जो बताती है कि पदार्थ और ऊर्जा परमाणु व उप-परमाणु स्तर पर कैसे व्यवहार करते हैं। यह सतत न होकर असतत पैकेटों में होती है। जैसे प्रकाश के फोटॉन, और आधुनिक तकनीक जैसे लेज़र और कंप्यूटर का आधार है, जिसके द्वारा क्वांटम कंप्यूटर जैसी भविष्य की तकनीकों का विकास हो रहा है।

उक्त विचार इंडियन फिजिक्स टीचर्स एसोसिएशन (आय.ए.पी.टी) और रतलाम फिजिक्स टीचर्स एसोसिएशन (आर.ए.पी.टी) द्वारा आयोजित संगोष्ठी में भौतिकविद्, पूर्व प्राचार्य डॉ. संजय वाते ने व्यक्त किए। उन्होंने 'क्वांटम मेकेनिक्स - टनलिंग एंड कम्प्यूटिंग' विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि यह भौतिकी की वह शाखा है जो परमाणु और उप-परमाणु कणों (इलेक्ट्रॉन, फोटॉन, न्यूट्रिनो) के व्यवहार का अध्ययन करती है, जो हमारी सामान्य दुनिया के नियमों से अलग है। इसमें कण एक साथ कई जगहों पर हो सकते हैं जिसे सुपरपोजिशन कहते हैं या दीवार के आर-पार जा सकते हैं, जिसे टनलिंग कहते हैं।

यह क्वांटम भौतिकी का शताब्दी वर्ष - डॉ. जोशी

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री डॉ. एस. के. जोशी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय क्वांटम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी वर्ष घोषित किया है। इसका उद्देश्य 2025 में क्वांटम यांत्रिकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर का उपयोग जीवन के सभी पहलुओं पर क्वांटम विज्ञान और उसके अनुप्रयोगों के महत्व और प्रभाव के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने में मदद करने के लिए करना है। वरिष्ठ भौतिकविद् प्रो. पी. पी. दुबे ने प्रयोग के माध्यम से विषय को व्यक्त किया उन्होंने प्रयोग प्रदर्शन करते हुए क्वांटम फिजिक्स के विभिन्न पहलुओं की व्याख्या की।

गजेन्द्र सिंह राठौर का किया अभिनंदन

भौतिक शास्त्र के माध्यम से देश और दुनिया में रतलाम का नाम रोशन कर रहे और हाल ही में अबू धाबी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मिलित होकर आए भौतिकशास्त्री गजेंद्र सिंह राठौर का इस अवसर पर अभिनंदन किया गया। डॉ. एस. के. जोशी ने राठौर के जीवन संघर्ष और भौतिक शास्त्र की क्षेत्र में की गई मेहनत को सराहते हुए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। राकेश सिंह जादौन ने राठौर के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों की चर्चा की।

अपने विद्यालय और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित रहना मेरा उद्देश्य - राठौर

सम्मान के प्रत्युत्तर में गजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने साथियों, अपने परिवेश और अपने गुरुओं के मार्गदर्शन से ही आगे बढ़ता है। मैंने भी जो कुछ किया वह इन सब के सहयोग से किया और विषय को लेकर मैंने जितना भी कार्य किया उसके पीछे मेरा उद्देश्य यही रहा कि मेरा विद्यालय और मेरे विद्यार्थी के प्रति मैं सदैव समर्पित रहूं। इस दिशा में जो कुछ कर सका वह सभी आपके समक्ष है। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत श्यामवंत पुरोहित, जितेंद्र जोशी, स्वतंत्र श्रोत्रिय, अकरम पठान, श्याम बोरीवाल ने किया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। आभार प्रदर्शन सुधीर गुप्ता ने किया। इस दौरान संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे।

]]>
Sun, 21 Dec 2025 23:31:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये आभार तो बनता है ! BAC – CAC की पारदर्शी काउंसलिंग के लिए कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने दिया धन्यवाद https://acntimes.com/ratlam-bac-cac-counseling-thanks-given-to-the-collector-and-ceo https://acntimes.com/ratlam-bac-cac-counseling-thanks-given-to-the-collector-and-ceo एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लंबे समय से अटकी विकासखंड स्रोत समन्वयक (BAC) और जन शिक्षक (CAC) की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इससे काउंसलिंग के लिए संघर्षरत कर्मचारी संगठनों और शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने पारदर्शी तरीके से काउंसलिंग करवाने के लिए कलेक्टर मिशा सिंह और जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन को धन्याद ज्ञापित किया है। संगठन ने अधिकारीद्वय को भरोसा दिलाया है कि उनके सदस्य शिक्षक शिक्षा के स्तर की बेहतरी के लिए शासन और प्रशासन के हर प्रयास में शिद्दत से सहयोग के लिए वे प्रतिबद्ध है।

मप्र आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गोंड के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम कलेक्टर मिशा सिंह और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) वैशाली जैन से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारीद्वय को स्मृतिचिह्न स्वरूप पौधे भेंट कर बीएसी और सीएसी की काउंसलिंग संपन्न करवाने के लिए उनका आभार ज्ञापित किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि- आपके के प्रयासों के चलते ही यह काउंसलिंग निर्विघ्न और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकी है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जैन की प्रशंसा करते हुए कहा कि-  उन्होंने इसमें काफी मेहनत की है।

हर अच्छे कार्य में संगठन रहेगा आगे

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से कहा कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ सकारात्मक विचारधारावाला संगठन है जो हर अच्छे कार्य में आगे रहने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रकार शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक व्यवस्था की बेहतरी के लिए अपना 100 फीसदी देने योगदान देने के लिए हमें तैयार हैं। संघ के संभागीय अध्यक्ष शुक्ला और जिला अध्यक्ष गोंड ने अपनी जिम्मेदारियों के बेहतर ढंग से निर्वाह करने के लिए अधिकारीद्वय से मार्गदर्शन भी मांगा जिसके लिए उन्होंने आश्वस्त करते हुए अच्छा कार्य करने के लिए कहा।

यह आभार तो बनता है !

बता दें कि, राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग (पहले आदिवासी विकास विभाग) के शिक्षकों को बीएसी और जनशिक्षक पद पर चार-चार साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर लिया गया था। इनमें से कई शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को 6 से 7 साल तक हो चुके हैं। इसी दौरान कई स्थान अलग-अलग कारणों से रिक्त भी हुए। यही वजह है कि रिक्त पदों को भरने और 4 साल से ज्यादा अवधि पूरी कर चुके बीएसी और सीएसी के स्थान पर नए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की मांग लंबे समय से उठ रही थी।

राज्य शिक्षा केंद्र ने भी दिए थे निर्देश

उधर, राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा भी काउंसलिंग को लेकर काफी समय पूर्व ही निर्देश जारी कर दिए गए थे किंतु कतिपय संगठन, कर्मचारियों के दबाव के चलते पूर्व के अधिकारियों ने इसमें रुचि नहीं ली। काफी प्रयासों के बाद इसी साल अप्रैल-मई में प्रक्रिया शुरू हुई थी जो फिर से अधर में अटक गई थी। इस दौरान कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और डीपीसी भी बदल गए। इससे आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा उक्त मामला सभी नवागत अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया और काउंसलिंग के लिए अनुरोध किया गया। अधिकारियों ने न सिर्फ इसके लिए आश्वस्त किया बल्कि प्रक्रिया भी संपन्न करवा दी।

ये शामिल रहे प्रतिनिधिमंडल में

प्रतिनिधिमंडल में संभाग अध्यक्ष शुक्ला और जिला अध्यक्ष गोंड के अलावा जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह राठौर, कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटी, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार, जिला सह-कोषाध्यक्ष सावन पारगी, भास्कर बाथम, धर्मेंद्र शर्मा, गोविंद पाटीदार, गोविंद व्यास, शिखा शुक्ला, भुप्रकाश मालवीय, जावेद अब्बासी, धर्मेंद्र गुप्ता, दिनेश बाजेर आदि शामिल रहे।

]]>
Fri, 19 Dec 2025 13:09:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
ब्रेकिंग न्यूज ! BAC और CAC की बहुप्रतीक्षित काउंसलिंग का स्थान बदला ! जानिए& अब 15 दिसंबर को कहां होगी काउंसलिंग, ये ऐनवक्त तक लगे रहे प्रक्रिया टालने में https://acntimes.com/breaking-the-location-for-the-ratlam-bac-cac-counseling-has-been-changed https://acntimes.com/breaking-the-location-for-the-ratlam-bac-cac-counseling-has-been-changed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विकासखंड अकादमिक समन्यवक (BAC) और जन शिक्षकों (CAC) की बहुप्रतीक्षित काउंसलिंग 15 दिसंबर 2025 को होनी है। इसके इसकी सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके लिए संशोधित सूची भी जारी की गई है। इसके साथ ही ऐनवक्त पर काउंसलिंग का स्थान भी बदल दिया गया है।

जिले में BAC के 11 और CAC के 97 पदों के लिए काउंसलिंग करने को लेकर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली जैन द्वारा जारी किए गए थे। इसके परिपालन में जिला शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्यवक द्वारा 15 दिसंबर 2025 को दोपहर 1.00 बजे का समय नियत किया गया है। काउंसलिंग की प्रक्रिया सीईओ द्वारा गठित समिति संपन्न करवाएगी। इसमें विभाग के अधिकारियों के अलावा कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में संबंधित अनुविभाग के एसडीएम को भी शामिल किया गया है।

यह भी देखें... बड़ी खबर ! BAC और CAC के लिए काउंसलिंग 15 दिसंबर को, जिला पंचायत CEO ने जारी किए आदेश, काउंसलिंग रुकवाने की साजिश हुई विफल

बदल गया काउंसलिंग का स्थान

जिला समन्वयक द्वारा दो दिन पूर्व जारी आदेश के अनुसार काउंसलिंग जिला पंचायत कार्यालय में होनी थी। सभी संकुल प्राचार्यों को इच्छुक शिक्षकों को नियत तारीख और समय पर जिला पंचायत में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया था। अपरिहार्य कारणों से अब काउंसलिंग का स्थान बदल दिया गया है। अब काउंसलिंग पूर्व निर्धारित समय पर ही शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागोद रोड पर होगी।

यह भी देखें... जिला पंचायत CEO से मिले आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पदाधिकारी, BAC-CAC की काउंसलिंग में लेट-लतीफी की वजह बताई

पुष्टि के लिए साधते रहे संपर्क

काउंसलिंग के स्थान में बदलाव रविवार को अचानक हुआ। देर शाम इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ी तो शिक्षकों में हलचल मच गई। स्थान बदलने की पुष्टि के लिए शिक्षक एक-दूसरे को रात तक कॉल करते रहे। कुछ शिक्षकों ने इसकी पुष्टि के लिए मीडिया से भी संपर्क साधा। चूंकि, संबंधित विभाग द्वारा अधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं किए जाने से मीडिया की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी।

सूची में करना पड़ा आंशिक संशोधन

जानकारी के अनुसार दावे-आपत्ति के बाद तैयारी की गई इच्छुक शिक्षकों की अंतिम सूची भी काउंसलिंग के आदेश के साथ जारी हुई थी। इसमें आंशिक गड़बड़ी होने से इसकी जानकारी जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन एवं जिला समन्यवक राजेश झा से साझा की गई। इसके चलते तत्काल सूची का पुनः परीक्षण करवा कर उसकी टंकण त्रुटियों को दूर कर शनिवार को संशोधित सूची भी जारी कर दी गई थी।

यह भी देखें... रतलाम : अफसरों की सांठ-गांठ में फंसी BAC-CAC की प्रतिनियुक्ति ! आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने नवागत कलेक्टर के समक्ष किया खुलासा

काउंसलिंग निरस्त करवाने के लगाया जोर

लंबे समय से अटकी काउंसलिंग फिर अटक जाए इसके लिए कतिपय कर्मचारी आखिरी वक्त तक जुटे रहे। उन्होंने इसके लिए न्यायालय की शरण में जाने के लिए विधि सलाकारों से भी सलाह ली। इनमें वे लोग शामिल हैं जो आगे भी बीएसी और सीएसी पद पर ही काबिज रहना चाहते हैं। काउंसलिंग टालने के प्रयास करने वालों में वे कर्मचारी भी शामिल हैं जो लंबे समय से शिक्षण व्यवस्था से दूर हैं, उन्हें डर है कि उनकी पदस्थापना पुनः मूल पद पर होने से उन्हें अध्यापन कार्य में परेशानी आ सकती है। वहीं दूसरी ओर काउंसलिंग के पक्षधर कर्मचारी और संगठन ऐसा कोई कानूनी दांव-पेंच आने पर उससे निपटने के लिए जुगत लगाते रहे।

]]>
Sun, 14 Dec 2025 22:36:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! BAC और CAC के लिए काउंसलिंग 15 दिसंबर को, जिला पंचायत CEO ने जारी किए आदेश, काउंसलिंग रुकवाने की साजिश हुई विफल https://acntimes.com/ratlam-breaking-news-bac-and-cac-counseling-will-be-held-on-december-15th https://acntimes.com/ratlam-breaking-news-bac-and-cac-counseling-will-be-held-on-december-15th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में लंबे समय से अटकी विकासखंड अकादमिक समन्यवक (BAC) और जन शिक्षकों (CAC) की काउंसलिंग 15 दिसंबर को होगी। इसके लिए जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। इससे रिक्त पदों की पूर्ति होने के साथ ही उन पदों को भी 11 नए BAC और 97 CAC मिल जाएंगे। इनमें कई पद ऐसे हैं जिन पर 4 साल की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने के बाद भी शिक्षक काबिज हैं।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जैन (जिला शिक्षा केंद्र) द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक के पत्र क्रमांक / राशिके / स्था. / 2023 /6048 भोपाल, दिनांक 17-08-2023 में दिए गए निर्देशानुसार विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक के पदों की पूर्ति की जाना है। इसके लिए समिति का गठन भी किया गया है। समिति में कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में संबंधित एसडीएम के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा केंद्र के परियोजना समन्यवक, डाइट के प्राचार्य और जिला शिक्षा केंद्र के सहायक परियोजना समन्वयक (अकादमिक) शामिल हैं।

विषय और वरीयता अनुसार होगी प्रतिनियुक्ति

आदेश में बताया गया है कि विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक के पदों हेतु उच्च श्रेणी शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक / अध्यापकों की काउंसलिंग की जाकर प्रतिनियुक्ति पर लिया जाना है। प्रतिनियुक्ति विषयवार एवं विभागवार उच्च श्रेणी शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक / अध्यापक की प्रतीक्षा / वरीयता सूची अनुसार होगी।

15 दिसंबर को जिला पंचायत में होगी काउंसलिंग

उपरोक्त संदर्भ  जिला परियोजना समन्वयक राजेश झा द्वारा जिले के सभी संकुल प्राचार्यों, जनशिक्षा केंद्र प्रभारियों, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों व शासकीय हाई स्कूलों को पत्र भेज कर काउंसलिंग की तारीख नियत होने की जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि काउंसलिंग 15 दिसंबर 2025 को दोपहर 1.00 बजे होगी। काउंसलिंग कलेक्टर द्वारा ली जाने वाली समय सीमा बैठक के पश्चात शुरू होगी।

11 बीएसी और 97 सीएसी की होगी प्रतिनियुक्ति

जिला परियोजना समन्वयक के अनुसार जिले में बीएसी और सीएसी के रिक्त पदों एवं चार वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी कर चुके बीएसी व जनशिक्षकों के स्थान पर नई प्रतिनियुक्ति की जानी है। इनमें 11 बीएसी के पद और 97 सीएसी के पद शामिल हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों के प्राप्त आवेदन पत्रों को लेकर दावे-आपत्ति हेतु सूची जारी की गई थी। इसके संदर्भ में प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम वरीयता सूची जारी की गई है। परियोजना समन्यवक ने कहा है कि सूची अनुसार अपने-अपने संकुल के इच्छुक माध्यमिक शिक्षकों को काउंसलिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए सूचित करें। काउंसलिंग में सिर्फ वही अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं नियुक्ति से संबंधित अभिलेख/दस्तावेज के साथ उपस्थित हों जो उक्त पदों पर सेवा देने के इच्छुक हैं।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की कोशिश को मिला बल

बीएसी और सीएसी की काउंसलिंग को लेकर मप्र आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। इसके चलते ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी परंतु अधिकारियों के स्थानांतरण के चलते प्रक्रिया रुक गई थी। नए अधिकारियों के आने के बाद से संबंधित विभागों के कतिपय अधिकारी-कर्मचारी काउंसलिंग संबंधी फाइलों पर कुंडली मारकर बैठे थे। यही नहीं, कतिपय कर्मचारी संगठन भी काउंसलिंग को टालने या नहीं होने देने के प्रयास में लगे थे। इससे होने वाले नुकसान के चलते ही आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर मिशा सिंह और जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन से मिल काउंसलिंग करने की मांग की थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।

काउंसलिंग का पत्र, रिक्त पद और चयन सूची में शामिल शिक्षकों के नाम जानने के लिए नीचे दी गई पीडीएफ डाउनलोड करें

]]>
Thu, 11 Dec 2025 20:10:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
लोकार्पण समारोह ! अपने वादे को पूर्ण करना मध्यप्रदेश शासन की कार्यशैली& कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/ratlam-pm-college-of-excellence-room-inauguration-on-6th-december-5259 https://acntimes.com/ratlam-pm-college-of-excellence-room-inauguration-on-6th-december-5259 शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में 6 करोड़ 40 लाख में बने प्रथम और द्वितीय तल के 20 कक्षों का हुआ लोकार्पण

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस (शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय) में 6.40 करोड़ रुपए की लागत से बने 20 कक्षों का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए हर वादे को पूर्ण करना मध्य प्रदेश सरकार की कार्यशैली है। प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज आफ आर्ट्स एंड साइंस में एग्रीकल्चर विषय के साथ स्नातक का अध्ययन प्रारंभ करने के लिए कार्य प्रारंभ होगा।

लोकार्पण समारोह का आयोजन मंत्री काश्यप के मुख्य आतिथ्य में वाग्देवी भवन में हुआ। विशेष अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी तथा शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा रहे। समारोह में मंत्री काश्यप ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जिसमें मुख्यमंत्री और श्रम विभाग के प्रयासों से विगत 2 वर्ष में उद्योगपतियों की रुकी हुई सब्सिडी राशि को जारी कर दिया है। लाडली बहना योजना, भावांतर भुगतान, मुआवजा राशि आदि किसानों को मिलना प्रारंभ किया गया है।

‘नई शिक्षा नीति से हुए सकारात्मक परिवर्तन’

मंत्री काश्यप ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से राशि जारी की जा रही है, शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिया जा रहा है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शिक्षा मंत्री रहने के कार्यकाल में ही नई शिक्षा नीति लागू की गई जिससे स्कूल और कॉलेज में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं।

46 लाख रुपए का फर्नीचर प्राप्त हुआ 

भाजपा जिला अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नया भवन मिलना गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा के साथ ही खेल और अन्य क्षेत्रों में भी प्रगति हुई है। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कहा कि भवन के संचालन के लिए 46 लाख रुपए का फर्नीचर भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने नए तीन मंजिला भवन के लिए 14 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य की मांग रखी। करमचंदानी ने कहा कि कॉलेज के लिए एक लॉन टेनिस ग्राउंड की आवश्यकता है और रतलाम जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना का सपना पूरा हो

इनका सम्मान भी हुआ

समारोह में महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों  का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. अर्जुन सिंह पंवार, सहायक प्राध्यापक (हिंदी) आकाश वसुनिया, नायब तहसीलदार पद पर चयनित डॉ. सूरज सिंह (सहायक अध्यापक-राजनीति शास्त्र) पद पर चयनित होने वाले छात्र शामिल हैं। संचालन डॉ. सी. एल. शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. अर्चना भट्ट ने माना।

ये उपस्थित रहे

समारोह में राजेंद्र लुनेरा, पूर्व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, महेंद्र नाहर, भाजपा के जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मंत्री अनुज शर्मा, उपाध्यक्ष विप्लव जैन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विनोद सिरोही, गोविंद काकानी, अश्विनी शर्मा, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया सहित कॉलेज के प्रोफेसर और विद्यार्थी मौजूद रहे।

]]>
Sat, 06 Dec 2025 22:14:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
सौगात लगातार ! PM कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में 6.48 करोड़ से नवनिर्मित 20 कक्षों का लोकार्पण 6 दिसंबर को, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप होंगे मुख्य अतिथि https://acntimes.com/ratlam-pm-college-of-excellence-room-inauguration-on-6th-december https://acntimes.com/ratlam-pm-college-of-excellence-room-inauguration-on-6th-december एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस (शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय) के ‘वाग्देवी भवन’ में प्रथम एवं द्वितीय तल पर निर्मित 20 अतयाधुनिक कक्षों का लोकार्पण 6 दिसंबर (शनिवार) 2025 को दोपहर 2 बजे होगा। 6 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए कक्षों का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने बताया कि कक्षों का निर्माण महाविद्यालय में बढ़ती शैक्षणिक आवश्यकताओं और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। लोकार्पण समारोह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री मध्य प्रदेश शासन चेतन्य काश्यप के मुख्‍य आतिथ्‍य में आयोजित होगा। विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल एवं महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी होंगे। डॉ. मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने और संस्थान को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का दर्जा मिलने के बाद महाविद्यालय में कई नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। इससे शैक्षणिक गतिविधियों का दायरा बढ़ा है और विद्यार्थियों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। लंबे समय से महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसकी पूर्ति इन 20 नवनिर्मित कक्षों के माध्यम से हो जाएगी।

86 लाख रुपए से हुई नए फर्नीचर की व्यवस्था

रतलाम शहर और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 5000 विद्यार्थी प्रतिवर्ष इस महाविद्यालय में अध्ययन करते हैं। नए कक्षों के निर्माण से उन्हें अधिक सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। करमचंदानी ने बताया कि मंत्री काश्यप के मार्गदर्शन में पिछले कुछ वर्षों में महाविद्यालय के संरचनात्मक एवं भौतिक संसाधनों के विकास में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उसी क्रम में महाविद्यालय में लगभग 86 लाख रुपए के नए फ़र्नीचर की व्यवस्था भी की जा चुकी है, जिससे कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

उत्कृष्ट शैक्षणिक केंद्र बनेगा कॉलेज

करमचंदानी के असार नवनिर्मित कक्षों के लोकार्पण के साथ ही महाविद्यालय की शैक्षणिक क्षमता में और अधिक विस्तार होगा तथा उच्च शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। वास्‍तव में रतलाम के लिए यह लोकार्पण केवल भवन विस्तार नहीं बल्कि आने वाले वर्षों में महाविद्यालय को एक उत्‍कृष्‍ट शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

तैयारियों को दिया अंतिम रूप, समितियों की दी जिम्मेदारी

कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष करमचंदानी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम आयोजित करने हेतु गठित विभिन्न समितियों से तैयारयों की जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी समितियों को समयबद्ध रूप से अपने-अपने कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। करमचंदानी ने कहा कि लोकार्पण समारोह को सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी समितियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

समिति सदस्यों ने दिए सुझाव

बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन को सफल तथा सुव्यवस्थित बनाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए और तैयारी की रूपरेखा पर चर्चा की। प्राचार्य मिश्र ने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रबुद्धजन की उपस्थिति की अपील की है।

]]>
Fri, 05 Dec 2025 20:02:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
कार्यशाला : रॉयल कॉलेज में Jio ने गूगल जैमिनी AI&3 मॉडल पर कार्य करने का दिया प्रशिक्षण https://acntimes.com/royal-Ccollege-jio-google-gemini-aI-3-model https://acntimes.com/royal-Ccollege-jio-google-gemini-aI-3-model एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल कॉलेज के कम्प्यूटर विभाग के बी.सी.ए. एवं बी.एससी. कम्प्यूटर साइंस के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को गूगल जैमिनी AI-3 मॉडल पर कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया।

Jio के रतलाम जोनल हेड नीरज जैन व रतलाम ब्रांच के हेड सचिन वर्मा ने विद्यार्थियों को जैमिनी AI-3 मॉडल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, विद्यार्थी जैमिनी 3 से अपने अकादमिक कार्यों में विषय की गहराइयों को समझना, रिसर्च एवं प्रोजेक्ट में मदद लेना, कम्प्यूटर कोडिंग सीखने सहित अन्य कार्य बेहतर तरीके से कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, गूगल जैमिनी 3 की मुख्य खूबियां अत्यधिक बेहतर तर्क, मल्टी मॉडल इंटेलिजेंस, डिजाइनिंग एवं बग्स को ठीक करने में मदद करना है।

ये उपस्थित रहे

प्रशासक प्रफुल्ल व्यास ने बताया कि कार्यशाला में कम्प्यूटर साइंस विभाग की एचओडी प्रो. दीपिका कुमावत, लाइफ साइंस विभाग के एचओडी प्रो. कपिल केरोल, प्राध्यापकगण प्रो. आंचल नागल, प्रो. निर्मल जाधव, प्रो. कृष्णकांत, प्रो. श्रृद्धारानी परमार, प्रो. साईप्रिया कुमावत, प्रो. गजराज सिंह राठौर एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 23 Nov 2025 20:38:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी कार्रवाई ! न्यू तैयबिया सीनियर सेकंडरी स्कूल के सचिव के विरुद्ध FIR दर्ज, RTE से बचने के लिए दिया था फर्जी मान्यता प्रमाण पत्र https://acntimes.com/ratlam-fir-against-the-secretary-of-new-taybia-senior-secondary-school https://acntimes.com/ratlam-fir-against-the-secretary-of-new-taybia-senior-secondary-school एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला परियोजना समन्यवक (डीपीसी) ने शहर के न्यूज तैयबिया सीनियर सेकंडरी स्कूल के सचिव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है। सचिव द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश देने से बचने लिए फर्जीवाड़ा किया था। सचिव ने फर्जी मान्यता प्रमाण पत्र तो प्रस्तुत किया ही, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक आयोग के आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर वाला प्रमाण पत्र भी दिया था।

जानकारी के अनुसार न्यू तैयबिया स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को आरटीई अधिनियम 2009 के तहत प्रवेश नहीं देने का मामला सामने आया था। इसके चलते स्कूल की जांच कराई गई थी। स्कूल प्रबंधन को गत 18 अगस्त को कारण बताओ नोटिस भी जारी हुआ था। इसका जवाब संस्था के लेटर हेड पर सचिव के हस्ताक्षर से दिया गया था। साथ में पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग आयुक्त के हस्ताक्षर वाला एक मान्यता पत्र भी प्रस्तुत किया था जिसमें संस्था को आरटीई अधिनियम के बाहर होने की बात कही गई थी।

आयोग ने जारी नहीं किया पत्र

संदेह होने पर प्रशासन द्वारा उक्त पत्र की भी जांच की गई और पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग आयुक्त से मार्गदर्शन चाहा गया। इस पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय से बताया गया कि न्यू तैयबिया स्कूल को ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। आयोग ने फर्जीवाड़े को लेकर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे।

डीडीनगर थाने में दर्ज हुई शिकायत

बच्चों को आरटीई अधिनियम के लाभ से वंचित रखने के लिए फर्जीवाड़ा साबित होने पर जिला परियोजना समन्वयक ने न्यू तैयबिया सीनियर सेकंडरी स्कूल के सचिव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई। एफआईआर डीडीनगर थाने में दर्ज करवाई गई है।

]]>
Sat, 22 Nov 2025 23:26:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
EduTalks 2025 : श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट में हुआ शिक्षाविदों का पैनल डिस्कशन, Gen&G और मोबाइल एडिक्शन पर हुआ सार्थक विमर्श https://acntimes.com/edutalks-2025-shri-yogindra-sagar-institute-ratlam https://acntimes.com/edutalks-2025-shri-yogindra-sagar-institute-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय रतलाम द्वारा एक दिवसीय EduTalks-2025 पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम, सैलाना, जावरा, खाचरोद व बदनावर क्षेत्रों के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षाविद शामिल हुए। इसका मुख्य विषय “जेन–जी, नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं सोशल मीडिया रहे।

जिसमे लगभग सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राचार्य व वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे I कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सी. ए. मोहित श्रीमाल (चेयरमैन - ICAI की रतलाम ब्रांच - CIRC) एवं सलाहकार समिति के गिरीश सारस्वत (प्राचार्य - सांदीपनी हायर सेकंडरी स्कूल सैलाना), संदीप सक्सेना (प्राचार्य- त्रिमूर्ति हायर सेकंडरी स्कूल, जावरा), विशेष अतिथि श्यामवंत पुरोहित (सेवानिर्वत प्राचार्य) ने माँ सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलित कर पैनल डिस्कशन EduTalks‘2025 का शुभारम्भ किया। सभी शिक्षाविदों को विचार व्यक्त करने के लिए महाविद्यालय के वाइस चेयरमैन वरदान शर्मा ने आमंत्रित किया।

पहले नुक्कड़ नाटक फिर हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

इस पैनल डिस्कशन में सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मोबाइल एडिक्शन, जेन–जी, नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं सोशल मीडिया की लत के लाभ-हानि पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। पैनल डिस्कशन की मॉडेरेटर डॉ. श्वेता विंचुरकर और सदस्यों ने जेन-जी की वर्तमान परिदृश्य में भूमिका पर विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार मॉडेरेटर पीयूष जैन और पैनल सदस्यों ने नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की गुणवत्ता और सुधार तथा मॉडेरेटर प्रो. डॉ. सौरभ गुर्जर और सदस्यों ने सोशल मीडिया के लाभ और दुष्प्रभाव पर विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि सी. ए. मोहित श्रीमाल ने इस मौके पर कहा कि इस तरह के पैनल डिस्कशन का आयोजन प्रतिवर्ष होते रहना चाहिए। विशेष अतिथि श्यामवंत पुरोहित ने संस्था को इस सफल आयोजन हेतु बधाई दीI

स्मृति चिह्न और सहभागिता प्रमाण पत्र दिए

महाविद्यालय के संस्थापक बाबूजी गोपाल प्रसाद शर्मा (टंच), चेयरमैन भरत शर्मा (टंच) की उपस्थिति में हुए आयोजन के दौरान स्वागत भाषण वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा व संस्था परिचय एकेडेमिक प्रभारी प्रो. गोविंद झंवर ने दिया। अतिथियों को स्मृतिचिह्न भेंट किए गए। शिक्षाविदों को सहभगिता प्रमाण-पत्र जोन प्रमुख मनीष सोलंकी, प्रो. मगलेश दुबे, प्रो. पायल शर्मा, प्रो. चन्द्रशेखर सोनी व प्रो. शैलेष शाह ने प्रदान किए। कार्यक्रम का संयोजनप्रो. बलविंदर सिंह गुरुदत्ता व प्रो. अंकिता व्यास ने किया। संचालन प्रो. मनीषा राठौर व प्रो. अंशिता व्यास ने कियाI आभार संस्था एडमिन प्रभारी हेमेन्द्र सिंह बारठ ने माना।

]]>
Sun, 16 Nov 2025 17:13:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
...ताकि विद्यालय और विद्यार्थी बनें सक्षम ! शिवगढ़ जनशिक्षा केंद्र में हुआ संकुल स्तरीय सक्षम समीक्षा बैठक का आयोजन, रेड जोन के स्कूलों को सुधार के निर्देश दिए https://acntimes.com/ratlam-shivgarh-complex-saksham-program-review https://acntimes.com/ratlam-shivgarh-complex-saksham-program-review एसीएन टाइम्स @ सैलाना । सैलाना विकासखंड के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल शिवगढ़ जनशिक्षा केंद्र में संकुल स्तरीय सक्षम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जन शिक्षा केंद्र से जुड़े सभी 09 माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान सक्षम कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगे की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ।

संकुल प्राचार्य जितेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में जन शिक्षक रमेशचंद्र परिहार एवं सक्षम विकासखंड प्रबंधक योगेंद्र सिंह उमठ द्वारा आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के अंत में उपस्थित संस्था प्रभारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने सुझाव भी साझा किए। सक्षम कार्यक्रम को विद्यालय स्तर पर और प्रभावी बनाने का संकल्प भी लिया गया।

इन प्रमुख बिंदुओं पर दिया जोर

  • ग्रीन जोन विद्यालयों की सराहना की।
  • रेड जोन विद्यालयों को सुधार के लिए प्रेरित किया।
  • प्रत्येक विद्यालय को सक्षम कम्पोनेंट के सभी बिंदुओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
  • SQMF फॉर्म के उपयोग संबंधी जानकारी और डेमो दिया।
  • प्रत्येक विद्यार्थी के पास ‘मेरी सीख’ कॉपी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
  • सेशन रिपोर्टिंग समय पर करने के निर्देश दिए।
]]>
Sun, 16 Nov 2025 16:33:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट में बाल दिवस पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन गेमिंग व फ्रॉड से बचने के टिप्स दिए https://acntimes.com/ratlam-abhyas-career-institute-childrens-day-celebration https://acntimes.com/ratlam-abhyas-career-institute-childrens-day-celebration एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट में बाल दिवस हर्ष और उत्सव के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल (IPS) उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, मोबाइल का सीमित एवं सतर्क उपयोग करने, साथ ही ऑनलाइन गेमिंग व ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

एमडी नीलिमा कुमावत ने बताया कि बाल दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विविध सांस्कृतिक व प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता, वादन और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट के शिक्षकों ने भी गीत, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

शिक्षकों ने विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा की। संस्थान की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को उपहार स्वरूप पेन प्रदान किया गया। संस्थान का कहना है कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि करते हैं, उनकी रचनात्मकता को मंच देते हैं और उन्हें एक जागरूक तथा सकारात्मक नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

]]>
Sun, 16 Nov 2025 15:45:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
मन संवाद ! जीवन में नकारात्मकता हावी नहीं होने दें विद्यार्थी, कभी निराश नहीं हों& कलेक्टर मिशा सिंह https://acntimes.com/ratlam-shri-sai-institute-of-technology-man-samvad https://acntimes.com/ratlam-shri-sai-institute-of-technology-man-samvad एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विद्यार्थियों को अपने जीवन में कभी भी नकारात्मकता हावी नहीं होने देना चाहिए। असफलता के बाद सफलता का स्वाद एक अलग ही मजा देता है। इसलिए कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। अपने मन की बात अपने परिवारजन व शिक्षकों से कर स्वयं को प्रेरित करते रहना चाहिए। इससे सफलता निश्चित मिलेगी।

यह बात कलेक्टर मिशा सिंह ने श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कही। वे यहां 14 नवंबर (शुक्रवार) को "मन संवाद-तनाव नहीं संवाद जरूरी है" आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहीं थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य व तनाव प्रबंधन द्वारा उनके नकारात्मक विचारों को दूर करना रहा।

महिला सुरक्षा एवं तनाव प्रबंधन के गुर बताए

इससे पूर्व सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संस्था के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर महिला सुरक्षा एवं तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए। आयोजन में संस्था के विद्यार्थी, पदाधिकारी और शिक्षक आदि उपस्थिति रहे।

]]>
Fri, 14 Nov 2025 16:31:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
Big Achievement ! अबुधाबी में गूंजेगी भारत की आवाज, रतलाम के गजेंद्र सिंह राठौर वर्ल्ड स्कूल समिट 2025 में वक्ता के रूप में होंगे शामिल https://acntimes.com/ratlam-india-voice-at-world-school-summit-2025 https://acntimes.com/ratlam-india-voice-at-world-school-summit-2025 2024 में विश्व में No. 1 स्कूल बने सांदिपनी विद्यालय (सीएम राइज विनोबा) के उपप्राचार्य हैं राठौर

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम और भारत के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर आया है। शहर के ख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित सांदिपनी सीएम राइज विनोबा स्कूल (Sandipani CM Rise Vinoba School) के उपप्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर (Gajendra Singh Rathore) अब विश्व शिक्षा जगत में भारत (India) का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के अबु धाबी (Abu Dhabi) में आयोजित वर्ल्ड स्कूल समिट 2025 (World School Summit 2025) में वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

अंतरराष्ट्रीय संस्था T4 एजुकेशन द्वारा वर्ल्ड स्कूल समिट 2025 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के अबु धाबी में किया जा रहा है। 15-16 नवम्बर को यास्मीना ब्रिटिश एकेडमी (Yasmina British Academy) में आयोजित इस समिट में दुनिया भर के 75 देशों के लगभग 800 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। नमें शिक्षा से जुड़े यूनेस्को (UNESCO) के प्रतिनिधि, कई देशों के शिक्षा मंत्री, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं सहित 50 वक्ताओं का चयन किया गया है। इनमें रतलाम (Ratlam) के सांदीपनि विद्यालय विनोबा के उप-प्राचार्य एवं अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद् गजेन्द्र सिंह राठौर भी शामिल हैं।

ये हस्तियां भी होंगी वक्ताओं में शामिल

राठौर वहां "ड्राइविंग हाई परफॉर्मेंसेस इन स्कूल्स" (Driving High Performance in Schools) पर T4 एजुकेशन के सीईओ विकास पोटा (CEO Vikas Pota) के साथ वैश्विक मंच पर पैनल डिसकशन में भाग लेंगे। उनके साथ ब्राजील (Brazil) की शीर्ष पत्रकारिता एजेंसी पोरवीर (Porveer) की प्रमुख तातियाना क्लिक्स (Tatiana Klix), विल कैम्बेल फॉउंडिंग (Will Campbell Founding) की हेड फ्रेंकलिन स्कूल यूएसए (Franklin School USA), गेमा थोरने (Gemma Thorne) आर्बर स्कूल दुबई (Arbor School Dubai) चर्चा-सत्र में भाग लेंगे।

राठौर के नवाचारों को मिली वैश्विक मान्यता

गजेंद्र सिंह राठौर भारत से अकेले ऐसे स्कूल लीडर हैं जो इस समिट में वक्ता के रूप में चयनित हुए हैं। राठौर के "साइकल ऑफ ग्रोथ मॉडल" (Cycle of Growth Model) और "ब्रूडिंग मॉडल इन एजुकेशन" (Brooding Model in Education) सहित कई नवाचारों को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली हुई है। इनकी संस्था सांदीपनि विद्यालय सीएम राइज विनोबा रतलाम (Sandipani Vidyalaya CM Rise Vinoba Ratlam) को इनोवेशन कैटेगरी (Innovation Category) में 2024 में वर्ल्डस बेस्ट स्कूल (World's Best School) का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुका है।

2017 में मिल चुका है राष्ट्रपति पुरस्कार

राठौर को 2017 में राष्ट्रपति पुरस्कार और 2016 में नवाचारी विज्ञान शिक्षक (Innovative Science Teacher) सहित कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके है। शिक्षा विभाग में स्कूल लीडरशिप और मैनेजमेंट (School Management and Leadership) पर इन्हें राज्य-स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में मान्यता है। उन्होंने शिक्षा विभाग में प्रचलित टीचर्स हैंडबुक के निर्माण में भी लेखक दल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और विभिन्न माध्यमों में स्कूल मैनेजमेंट और लीडरशीप तथा साइंस कम्युनिकेशन पर इनकी पुस्तकें और लेख प्रकाशित हुए है।

इन विषयों पर होंगे संवाद

राठौर ने बताया कि इस समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का शिक्षा में उपयोग (Use of Artificial Intelligence in Education), शिक्षा से वैश्विक नागरिकता की समझ (Understanding Global Citizenship through Education), 21वीं सदी में शिक्षा (Education in the 21st century) सहित कईं विषयों पर दो दिनों तक संवाद होंगे जो भविष्य के लिए रोड मैप का कार्य करेंगे।

]]>
Fri, 14 Nov 2025 09:55:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
सफलता की नई राह ! रतलाम में अभ्यास फाउंडेशन की नई पहल, MPPSC का प्रथम बैच शुरू, स्टूडेंट बोले& अब मिलेगी सफलता https://acntimes.com/mppsc-coaching-in-ratlam https://acntimes.com/mppsc-coaching-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अभ्यास फाउंडेशन द्वारा शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में एक नई पहल के रूप में एमपीपीएससी की प्रथम बैच का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन द्वारा रिबन काटकर एवं डिजिटल प्रदार्पण कर किया गया।

मुख्य अतिथि जैन ने इस मौके पर कहा कि रतलाम में एमपीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए संस्थान की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य से ‘अभ्यास फाउंडेशन’ की स्थापना की गई है, ताकि ग्रामीण एवं सामान्य वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भी प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बना सकें।

कोचिंग नहीं, मिशन शिक्षा

संस्थान के डायरेक्टर राकेश कुमावत ने बताया कि अभ्यास फाउंडेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नि:शुल्क एवं उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान कर समाज में शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि यह केवल कोचिंग संस्था नहीं, बल्कि “मिशन शिक्षा” के रूप में कार्य करेगा।

लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश

इससे पूर्व सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण से किया गया। विद्यार्थियों ने इस नई पहल पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभ्यास फाउंडेशन से उन्हें सफलता की दिशा में नई राह मिलेगी। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। अभ्यास कोचिंग के शिक्षकों नीरज गुप्ता, अजय मौर्य, नंदकिशोर, आदित्य, भावना, विशाल, अनिमेष कुमावत आदि उपस्थित रहे।

 

]]>
Mon, 03 Nov 2025 21:42:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
युवा उत्सव&2025 : वाद&विवाद और भाषण स्पर्धा में विधि महाविद्यालय जबकि मिमिक्री में PM एक्सिलेंस के विद्यार्थी रहे अव्वल https://acntimes.com/ratlam-youth-festival-pm-college-of-excellence https://acntimes.com/ratlam-youth-festival-pm-college-of-excellence एसीएन टाइम्स @ रतलाम । “युवा उत्सव विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने का श्रेष्ठ मंच है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाने की प्रेरणा देते हैं।” यह बात प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस (शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय) रतलाम के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष करमचंदानी ने कही।

वे यहां महाविद्यालयीन जिला स्तरीय युवा उत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्पर्धा में सफल सभी विद्यार्थियों को बधाई और विश्वविद्यालय स्तर पर रतलाम का प्रतिनिधित्व करते हुए रतलाम का परचम फहराने की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. मिलिंद डांगे ने सभी प्रतिभागियों की सहभागिता करने हेतु सराहना की तथा विजेताओं को आगामी स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में ये बने विजेता

तीन दिवसीय महाविद्यालयीन युवा उत्सव के दूसरे दिन वाद-विवाद, भाषण एवं मिमिक्री प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “आधुनिकता : वरदान या अभिशाप” रहा। इसमें प्रतिभागियों ने आधुनिकता के विविध पक्षों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के पक्ष में प्रथम स्थान प्रियांशु चतर (डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम) तथा विपक्ष में प्रथम स्थान रिदम बोहरा (डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम) ने प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में इन्हें मिली सफलता

भाषण प्रतियोगिता का विषय “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” रहा। इसमें वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों, अवसरों एवं चुनौतियों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिदम बोहरा (डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम) ने प्राप्त किया।

मिमिक्री में इन्होंने जीता सब का मन

वहीं मिमिक्री प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी अभिनय प्रतिभा और हास्याभिव्यक्ति से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। इस विधा में प्रथम स्थान महेश चौहान (शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम) ने हासिल किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी आगामी विश्वविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये रहे निर्णायक

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। इसमें डॉ. मनोहर जैन (अर्थशास्त्र के सेवानिवृत्त प्राध्यापक), डॉ. पुष्पेंद्र जोशी (ख्यात डिबेटर एवं रंगकर्मी) तथा डॉ. अब्दुल सलाम खोकर (प्रसिद्ध रंगकर्मी) शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के उत्साह, तर्कशक्ति और अभिव्यक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं।

ये उपस्थित रहे

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शिवसागर मौर्य, डॉ. एंजेला सिंगारे, डॉ. अलका कुलश्रेष्ठ, डॉ. स्वाति पाठक, डॉ. इंदु कटारिया, डॉ. अर्चना भट्ट, डॉ. कविता ठाकुर, डॉ. आकाश ताहिर, प्रो. मनोज दोहरे एवं बड़ी संख्या में प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. रविकांत मालवीय ने किया। आभार प्रदर्शन युवा उत्सव 2025 प्रभारी डॉ. सुशीला आर्य ने किया।

]]>
Fri, 31 Oct 2025 17:47:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में पहली बार ! अभ्यास कराएगा MPPSC की निःशुल्क तैयारी, 100 विद्यार्थियों को मिलेगा मौका, चयन टेस्ट 26 अक्टूबर को https://acntimes.com/abhyas-free-mppsc-coaching-ratlam-test-26-october https://acntimes.com/abhyas-free-mppsc-coaching-ratlam-test-26-october एसीएन टाइइम्स @ रतलाम । रतलाम के विद्यार्थियों के लिए अब बड़ा अवसर आया है। अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट (Abhyas Career Institute) रतलाम में पहली बार MPPSC परीक्षा की निःशुल्क तैयारी का शुभारंभ करने जा रहा है। यह पहल मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य शहर की प्रतिभाओं को बिना आर्थिक बाधा के राज्य सेवा परीक्षा की दिशा में अग्रसर करना है। 

संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह निःशुल्क बैच विशेष रूप से फरवरी–मार्च 2026 में प्रस्तावित MPPSC प्री परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस बैच की सबसे खास बात यह है कि यहाँ पढ़ाने वाले शिक्षक या तो स्वयं MPPSC चयनित अधिकारी हैं या परीक्षा की तैयारी का गहन अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ हैं। इससे विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष अनुभव और रणनीतिक मार्गदर्शन दोनों का लाभ एक साथ मिलेगा।

100 विद्यार्थियों को मिलेगा अवसर

अभ्यास संस्थान के अनुसार इस निःशुल्क बैच में केवल 100 विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इनका चयन 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले एक विशेष चयन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। यह टेस्ट पूरी तरह से MPPSC प्री परीक्षा के प्रारूप पर आधारित होगा, ताकि विद्यार्थियों की वास्तविक क्षमता का आकलन किया जा सके। केवल वही विद्यार्थी, जो इस टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें अभ्यास द्वारा पूर्ण निःशुल्क MPPSC कोचिंग प्रदान की जाएगी।

अब सपने भी बड़े देखें और आगे भी बढ़ें- डॉ. राकेश कुमावत

संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि रतलाम जैसे शहर में पहली बार इस स्तर निःशुल्क MPPSC तैयारी का अवसर मिल रहा है। यह पहल उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए है, जो सपने तो बड़े देखते हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं। यह पहल रतलाम में प्रतिभा संवर्धन और समान अवसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

चयन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी

निःशुल्क तैयारी के लिए होने वाले टेस्ट में शामिल होने के लिए विद्यार्थी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन भी पूरी तरह नि:शुल्क है।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSec-2v19f1MFiqE-xCfzROi5cNi-hzVvtMfhl70T06p_JWGEg/viewform?usp=sharing&ouid=103660890848075899340

]]>
Wed, 15 Oct 2025 02:22:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
शिक्षा दान की रजत यात्रा ! शिक्षा, संस्कृति और संस्कार की पर्याय श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी, अभिभावकों के भरोसे की कसौटी पर खरी उतरी संस्था https://acntimes.com/sgtba-ratlam-silver-jubilee-education-journey https://acntimes.com/sgtba-ratlam-silver-jubilee-education-journey एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति साढ़े चार दशक से अभिभावकों के भरोसे का पर्याय बनी हुई है। 6 हजार विद्यार्थियों के साथ इस संस्था द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाएं शिक्षा, संस्कृति, संस्कार, सृजन और सहयोग की मिसाल हैं। इन्हीं में से एक संस्था है श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी जो शिक्षा दान की रजत यात्रा पूरी कर चुकी है। इस महत्वपूर्ण मुकाम पर संस्था के संचालकों ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा, कि- ‘शिक्षा के दान से बड़ा कोई दान नहीं और हमारे द्वारा शिक्षा दान का यह कार्य रतलाम शहर में नि:स्वार्थ भाव से किया जाता रहेगा।’

श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के रजत जयंती वर्ष पर बरबड़ क्षेत्र में स्थित संस्था के खालसा सभागृह में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इसमें श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने संबोधित किया। अध्यक्ष डंग ने सिलसिलेवार जानकारी देते हुए बताया कि सन् 1981 में न्यू रोड स्थित भवन में सरदार राजेंद्र सिंह डंग की अध्यक्षता में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति का गठन हुआ था। जिसमें रेवेल सिंह, महेन्द्रपाल सिंह अजीमल, हरदयाल सिंह वाधवा, गुरुचरण सिंह, महेन्द्र सिंह चावला, दर्शन सिंह, चेत सिंह, अवतार सिंह, सरदार सिंह, हवैला सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल किए गए। इनके दृढ निश्चय और श्री गुरु तेग बहादुर के जीवन आदर्शों का पालन करते हुए समिति के मार्गदर्शन में 30 बच्चों के साथ श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) की नींव रखी गई।

संस्था लगातार बढ़ती रही प्रगति के पथ पर

डंग के अनुसार 1991 में तत्कालीन संस्था अध्यक्ष हरदयाल सिंह वाधवा, सचिव महेन्द्रपाल सिंह अजीमल एवं समिति के नेतृत्व में शास्त्री नगर में श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल में पहली बार बोर्ड परीक्षा (10वीं) का संचालन हुआ। लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए कुछ ही वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम रचते हुए 2001 में श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की स्थापना की गई। खेल के क्षेत्र में 2008 CBSE क्लस्टर में पहली बार में ही इस संस्था के विद्यार्थियों ने 3000 मीटर रेस में पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया।

बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आ रहा शत-प्रतिशत

2010 में गुरनाम सिंह समिति के अध्यक्ष बने। उनके मार्गदर्शन में समिति द्वारा संचालित संस्थाएं उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के विद्यार्थियों का सत्र 2010-2011 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम निरंतर शत-प्रतिशत रहता है।

इन गतिविधियों में भी लोहा मनवा रहे विद्यार्थी

संस्था द्वारा शिक्षा के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक व विभिन्न खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ग्रीष्मकालीन कैम्प का संचालन समिति द्वारा किया जा रहा है। इसमें घुड़सवारी, तैराकी, रायफल शूटिंग, मलखम्भ, एडवांस योग, जूडो-कराते, स्केटिंग, शतरंज जैसे खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। CBSE क्लस्टर व नेशनल खेल प्रतियोगिताओं में एकेडमी के विद्यार्थियों ने लगातार पदक हासिल कर स्कूल व शहर का नाम गौरवान्वित किया है। खेल चेतना मेला में भी एकेडमी को 7 वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ विद्यालय व चैम्पियनशिप से सम्मानित किया जा चुका है।

सामाजिक सरोकार की सीख भी, NCC भी शुरू

संस्था में सामाजिक सरोकारों के तहत विद्यालय प्रतिवर्ष दिव्यांग बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मानता है। इसमें बच्चों को उपहार देने के साथ ही गुरु नानक जयंती की खुशियां समाज के सर्वहारा वर्ग के साथ बांटी जाती हैं। दिव्यांग बच्चों को संस्था के बच्चों और संस्था की ओर से जरूर की चीजें और मिठाई भी वितरित की जाती है। वर्तमान सत्र 2025-26 में एकेडमी में NCC की ब्रांच का संचालन भी प्रारंभ हो गया है। विद्यालय में अब तक लगभग 25 हजार विद्यार्थियों ने अक्षर ज्ञान व शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न सामाजिक, प्रशासकीय क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल कर विद्यालय व शहर का नाम गौरवान्वित किया है।

6 हजार परिवारों का अटूट भरोसा

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित तीनों विधालयों में वर्तमान में लगभग 6000 विद्यार्थी हैं। समिति विगत 45 वर्ष से विद्यार्थियों के परिवारों के अटूट विश्वास के साथ शिक्षा दान के क्षेत्र में कार्यरत है। इस भरोसे को कायम रखने में मौजूदा समिति अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह चावला, सचिव अजीत सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह  वाधवा, सहसचिव हरजीत सिंह सलूजा व सतपाल सिंह डंग, खेल प्रभारी सुरेन्द्र सिंह भामरा, धर्मेन्द्र सिंह गुरुदत्ता, गगनदीप सिंह डंग, गुरविन्दरजीत सिंह खालसा एवं अन्य युवा सदस्य सफल रहे हैं।

वार्षिक खेल महोत्सव 16 अक्तूबर से

अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग ने बताया कि 16 अक्टूबर से खेल महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें आयोजित होने वाले खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। डंग ने बताया संस्था द्वारा जल्द ही स्पोर्ट्स एकेडमी भी स्थापित करेगा। इसके लिए जगह खरीदी जा चुकी है। एकेडमी स्थापित करने के लिए इंजीनियर को प्रोजेक्ट बनाने का काम भी सौंपा जा चुका है। एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच उपलब्ध होंगे।

]]>
Tue, 14 Oct 2025 23:06:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
जिला पंचायत CEO से मिले आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पदाधिकारी, BAC&CAC की काउंसलिंग में लेट&लतीफी की वजह बताई https://acntimes.com/azad-adhyapak-shikshak-sangh-met-the-district-panchayat-ceo https://acntimes.com/azad-adhyapak-shikshak-sangh-met-the-district-panchayat-ceo एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश जिला शाखा रतलाम ने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड एवं संभाग अध्यक्ष (उज्जैन) प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में जिला पंचायत की नवागत सीईओ वैशाली जैन का स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर अध्यापक शिक्षक संवर्ग की समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।  

संघ के पदाधिकारियों ने सीईओ जैन को बताया कि तत्कालीन सीईओ और डीपीसी की साँठ-गाँठ से 4 माह से प्रचलित खण्ड शिक्षा स्रोत समन्वयक (बीएसी) एवं जनशिक्षकों (सीएसी) की काउंसलिंग प्रक्रिया आज तक पूरी नहीं हो सकी है। जिले में कार्यरत अनेक बीएसी एवं जनशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति 2019 में 4 वर्ष के लिए हुई थी लेकिन वे 6 वर्ष पूरी कर चुके हैं। कई बीएसी और सीएसी उच्च पद प्रभार के तहत चयनित हो चुके हैं। इस कारण लगभग 80 प्रतिशत पद रिक्त हैंI लगातार 6 वर्ष तक काम करने से बीएसी और सीएसी की उन्हें आवंटित कार्यों के प्रति अरुचि उत्पन्न होने के साथ ही उनकी कार्यक्षमता भी प्रभावित हुई है। नतीजतन रतलाम जिला प्रत्येक कार्य में पूरे प्रदेश में निचले पायदान पर रहता है।

मई में शुरू हुई प्रक्रिया अब तक नहीं हुई पूरी

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि जिला शिक्षा केंद्र रतलाम द्वारा 27 मई 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसमें 16 जून 2025 तक आवेदन मंगाए गए थे। 14 जुलाई 2025 को अंतरिम सूची जारी की गई थी जिस पर 18 जुलाई 2025 तक दावे-आपति स्वीकार किए गए थे। इसके बाद से बीएसी एवं जनशिक्षको की काउंसलिंग नहीं सकी है। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। संघ ने यथाशीघ्र काउंसलिंग कर रिक्त पदों की पदपूर्ति करवाने की मांग भी सीईओ से की।

सीईओ ने दिखाई गंभीरता, डीईओ और डीपीसी को किया तलब

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बात सुनने के बाद सीईओ जैन ने तत्काल अपने अधीनस्थ अमले को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एवं जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) को आज शाम को ही जिला पंचायत कार्यालय तलब करने के निर्देश दिए। इधर, संघ द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि यदि एक सप्ताह में कोई प्रगति नहीं होती है तो दीपावली अवकाश के पश्चात संघ का प्रतिनिधिमंडल पुनः कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से मुलाकात कर मामला उठाएगा। संघ ने यह भी कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने पर भी विचार किया जा सकता है।

यह भी देखें... रतलाम : अफसरों की सांठ-गांठ में फंसी BAC-CAC की प्रतिनियुक्ति ! आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने नवागत कलेक्टर के समक्ष किया खुलासा

ये उपस्थित रहे

संघ के प्रतिनिधिमंडल में संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष सावन पारगी, संभाग उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, भुप्रकाश मालवीय, जावेद अब्बासी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

]]>
Tue, 14 Oct 2025 21:54:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम : अफसरों की सांठ&गांठ में फंसी BAC&CAC की प्रतिनियुक्ति ! आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने नवागत कलेक्टर के समक्ष किया खुलासा https://acntimes.com/ratlam-bac-cac-posting-delay-azad-shikshak-sangh-complaint https://acntimes.com/ratlam-bac-cac-posting-delay-azad-shikshak-sangh-complaint एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश की जिला इकाई ने नवागत कलेक्टर मीशा सिंह से भेंटकर उनका स्वागत किया। उन्हें चार माह से अटकी बीएसी और सीएसी की प्रतिनियुक्ति की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि जिला पंचायत के पूर्व सीईओ और जिला शिक्षा केंद्र के पूर्व डीपीसी की सांठ-गांठ के कारण ही प्रतिनियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। 

जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड एवं उज्जैन संभाग के अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्टर से मिला। इस दौरान संघ की ओर से एक ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा गया। इसमें बाया गया कि तत्कालीन डीपीसी एवं सीईओ की सांठ-गांठ से 4 माह से प्रचलित खण्ड शिक्षा स्रोत समन्वयक (बीएसी) एवं जनशिक्षकों (सीएसी) की काउंसलिंग प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

तय अवधि गुजरने के बाद भी जमें है बीएसी-सीएसी

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले में कार्यरत अधिकतर BAC एवं CAC की प्रतिनियुक्ति 2019 में हुई थी। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि 4 वर्ष (3+1) नियत है जो काफी समय पूर्व ही पूरी हो चुकी है। कई तो इन पदों पर कार्य करते हुए 6-6 साल की अवधि भी पूरी कर चुके हैं। लंबे समय से एक ही कार्य करने से जहां उनमें उदासीनता आई है, वहीं उनकी कार्यक्षमता भी प्रभावित हुई है। नतीजतन रतलाम जिला प्रत्येक कार्य क्षेत्र में पूरे प्रदेश में निरन्तर निचले पायदान पर है। इसके साथ ही कई बीएसी और जनशिक्षकों का चयन उच्च पद प्रभारी के रूप में भी हो चुका है। इन दोनों ही कारणों से लगभग 80 फीसदी बीएसी-सीएसी के पद रिक्त हैं या भरे जाने हैं।

अंतरिम सूची जारी होने के बाद भी नहीं हुई काउंसलिंग

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को बताया अवधि पूरी कर चुके और उच्च पद प्रभार के लिए चयन से रिक्त पदों को भरने के लिए जिला शिक्षा केंद्र द्वारा 27 मई 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसमें 16 जून 2025 तक आवेदन मंगाए गए थे। 14 जुलाई 2025 को अंतरिम सूची भी जारी हो गई थी जिस पर 18 जुला 2025 तक दावे-आपति स्वीकार किए गए थे। इसके बाद से यह प्रक्रिया जहां की तहां अटकी है। संघ ने निर्धारित अवधि के बाद भी डटे बीएसी-सीएसी की प्रतिनियुक्ति रद्द कर नई काउंसलिंग से पद भरने का आग्रह किया।

कलेक्टर ने दिखाई सहृदयता, कहा- आप सीईओ से भी मिलें

कलेक्टर मीशा सिंह ने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की न सिर्फ बात की बल्कि उनके द्वारा दी गई जानकारी को गंभीरता से भी लिया। उन्होंने यथाशीघ्र कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। इतना ही नहीं उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से कहा कि आप जिला पंचायत की नवागत सीईओ वैशाली जैन से भी मिलें और उन्हें भी पूरे मामले से अवगत कराएं।

ये शामिल रहे प्रतिनिधिमंडल में

प्रतिनिधिमंड में संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गोंड के अलावा किरण पाटीदार (जिला उपाध्यक्ष), धर्मेंद्र शर्मा, जितेद्र शर्मा, जावेद अब्बासी, हरिराम जाटवा, राजेंद्र चौहान सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

]]>
Wed, 08 Oct 2025 23:33:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
सरस्वती शिशु मंदिर के नवनिर्मित संघ शताब्दी सभाग्रह का कलेक्टर मीशा सिंह ने किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री कर सकते हैं लोकार्पण https://acntimes.com/ratlam-collector-misha-singh-saraswati-shishu-mandir-auditorium-inspection https://acntimes.com/ratlam-collector-misha-singh-saraswati-shishu-mandir-auditorium-inspection एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर मीशा सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर में सांसद निधि से बनाए गए संघ शताब्दी सभाग्रह (ऑडिटोरियम हाल) का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं एसडीएम आर्ची हरित सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। 

कलेक्टर और एसपी का संस्था के अध्यक्ष अध्यक्ष वीरेंद्र सखलेचा, सचिव शैलेंद्र सुरेका, उपाध्याय जवाहर चौधरी, प्राचार्य वत्सला रूनवाल ने स्वागत किया। इस मौके पर पदाधिकारियों की संस्था के बारे में सारगर्भित जानकारी भी दी।

बता दें कि संघ शताब्दी सभाग्रह (ऑडिटोरियम) हाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों से किया जाना प्रस्तावित है। इसे अंतिम रूप देने का कार्य जारी है। इसके मद्देनजर ही कलेक्टर और एसपी यहां पहुंचे थे।

]]>
Mon, 06 Oct 2025 20:51:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
जिले को बड़ी सौगात ! अब रॉयल महाविद्यालय में एम. फार्मा और बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई भी होगी, इसी सत्र से शुरू हो रहे पाठ्यक्रम https://acntimes.com/ratlam-royal-institutions-mpharma-bsc-nursing-courses https://acntimes.com/ratlam-royal-institutions-mpharma-bsc-nursing-courses
  • एम. फार्मा पाठ्यक्रम शुरू करने वाला रतलाम जिले का पहला संस्थान बना रॉयल कॉलेज

  • इस पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को रतलाम से बाहर नहीं जाना पड़ेगा 

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल गुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स रतलाम जिले का पहला ऐसा संस्थान बन चुका है जिसे एम. फार्मा पाठ्यक्रम शुरू करने की भी अनुमति मिल गई है। अनुमति फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली से मिली है। पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरू किया जा रहा है। बी.एस.सी. नर्सिंग पाठ्यक्रम भी शुरू हो जाएगा।

    यह जानकारी रॉयल गुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने सालाखेड़ी रतलाम स्थिति कैंपस में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल भी मौजूद रहे। चेयरमैन गुगालिया ने बताया कि, फार्मेसी महाविद्यालय में एम. फार्मा पाठ्यक्रम राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल से सम्बद्धता भी प्रदान की जा चुकी है। पूरे रतलाम जिले में रॉयल महाविद्यालय पहला व एकमात्र महाविद्यालय है, जिसमें अब एम. फार्मा का पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। गुगालिया ने बताया कि, इसी सत्र् 2025-26 से ही उनके नर्सिंग महाविद्यालय में चार वर्षीय बी. एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके संचालन के लिए म. प्र. नर्सेस रजिस्ट्रेशन कौंसिल द्वारा नर्सिंग महाविद्यालय को अनुमति प्राप्त हो गई है।

    65 बीघा, 29 वर्ष, 16 पाठ्यक्रम, 2500 विद्यार्थी

    गुगालिया के अनुसार 65 बीघा क्षेत्रफल में पिछले 29 वर्षों से उनकी संस्था के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में अब इस सत्र से 16 पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। इसमें एम. फार्मा, बी. फार्मा, डी. फार्मा, एम.बी.ए., बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.एड., डी.एड., बी.एससी. बायोटेक, बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी, बी.एससी. कम्प्यूटर साइंस, बी.कॉम. कम्प्यूटर एप्लिकेशन, बी.कॉम. प्लेन, बी.एससी. नर्सिंग, जी.एन.एम. व एन.टी.टी. आदि प्रमुख हैं। वर्तमान में इन पाठ्यक्रमों में लगभग 2500 विद्यार्थीगण अध्ययनरत हैं।

    अब रतलाम से बाहर नहीं जाना पड़ेगा पढ़ने 

    मंचासीन डायरेक्टर डॉ. उबेद अफज़ल ने बताया कि, विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए रतलाम से बाहर के शहरों में पलायन को रोकने के लिए, संस्था हमेशा प्रयासरत रहा है। संस्था के अंतर्गत संचालित फार्मेसी महाविद्यालय में बी.फार्मा पाठ्यक्रम का विगत 15 वर्षों से संचालन हो रहा है। एम.फार्मा का पाठ्यक्रम रतलाम जिले में नहीं होने से बी.फार्मा की डिग्री लेने के बाद विद्यार्थियों को इसके अध्यापन के लिए इन्दौर, कोटा, भोपाल, वडोदरा आदि शहर जाना पड़ता था। रॉयल महाविद्यालय में इसी शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम प्रारम्भ होने से उन्हें रतलाम से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

    फीस का भी हो गया निर्धारण

    डॉ. अफज़ल ने यह भी बताया कि, संस्था द्वारा एम.फार्मा पाठ्यक्रम के अध्ययन की फीस का निर्धारण भी प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति (फीस रेग्युलेटरी बॉडी) से करवा लिया गया है। पत्रकार वार्ता में फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, शिक्षा संकाय की प्राचार्य डॉ. आर. के. अरोरा, वाणिज्य संकाय के प्राचार्य डॉ. अमित शर्मा, नर्सिंग संकाय के प्राचार्य जगदीश डुके, प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय, लाइफ साइंस के विभागाध्यक्ष प्रो. कपिल केरोल एवं कम्प्यूटर साइंस की विभागाध्यक्ष प्रो. दीपिका कुमावत आदि भी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 04 Oct 2025 01:50:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट में स्मार्ट इंडिया इंटरनल हैकेथॉन 2025 का हुआ आयोजन, इंडी टेक टीम बनी विजेता https://acntimes.com/smart-India-internal-hackathon-2025-in-sysits https://acntimes.com/smart-India-internal-hackathon-2025-in-sysits एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट रतलाम के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इंटरनल हैकेथॉन 2025 का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2025 के लिए छात्रों में रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। इसमें 6 टीमों के 40 से ज्यादा विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

    संस्था के इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी प्रो. गोविंद झंवर ने बताया कि इस हैकेथॉन में से चयनित उत्कृष्ट समाधानों और विचारों को स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के नेशनल पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। अंतिम चयन के बाद सभी चयनित समाधान और आइडिया को प्रोटोटाइप बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी।

    प्रतिभा को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से जोड़ने का आयोजन

    संस्था के वाइस चेयरमैन वरदान शर्मा ने इस आयोजन में विजेताओं को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। टीम "इंडी टेक" ने पहला, टीम "पैराडाइम इंसाइडर" ने दूसरा और टीम "रिसाइकिल स्फीयर" एवं "सिक्स ब्रिक्स" ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाइस चेयरमैन शर्मा ने छात्रों को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नेशनल लेवल पर ऐसे आयोजन छात्रों की प्रतिभा को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से जोड़ने का एक शानदार मंच हैं।

    विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी

    वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र अपनी रचनात्मक सोच और ऊर्जा से नए भारत के निर्माण में योगदान देंगे। प्रो. फिरोज अब्बासी, प्रो. मंगलेश दुबे, प्रो. अंकिता व्यास, प्रो. पायल शर्मा, प्रो. चंद्रशेखर सोनी, प्रो. सुरेखा सिसौदिया, प्रो. फैज अहमद अब्बासी, प्रो. ईश्वर सिंह, प्रो. बलविंदर सिंह, प्रो. चेतना चौहान, प्रो. गरिमा पोरवाल एवं प्रो. फहीम खान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

    ]]>
    Mon, 29 Sep 2025 20:47:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट में NEET & 2026 के लिए होंगे ऑफलाइन टेस्ट, 5 अक्टूबर से होगी सीरीज़ की शुरुआत https://acntimes.com/offline-test-series-for-neet-2006 https://acntimes.com/offline-test-series-for-neet-2006 बिजनेस न्यूज

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व-अध्ययन (Self Study) करने वाले विद्यार्थियों के लिए अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम द्वारा ऑफलाइन टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत की जा रही है। यह टेस्ट सीरीज़ आगामी 5 अक्टूबर 2025 को प्रारंभ होगी। संस्थान के अनुसार यह टेस्ट सीरीज़ विशेष रूप से NEET Dropper एवं कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होगी।

    मुख्य विशेषताएं

    • टेस्ट सीरीज़ का आधार अपडेटेड NCERT सिलेबस होगा।
    • इसमें सभी टॉपिक और कॉन्सेप्ट्स सम्मिलित होंगे।
    • हर टेस्ट में प्रत्येक अध्याय से 5 NEET Favorite Questions दिए जाएंगे।
    • टेस्ट सीरीज़ को विद्यार्थियों की रैंक, अंक और स्पीड में सुधार हेतु डिज़ाइन किया गया है।
    • “Errorless Test Series” जो दक्षता बढ़ाएगी और सिली मिस्टेक्स को कम करेगी।
    • हिंदी एवं इंग्लिश दोनों माध्यमों में टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी।
    • पहला टेस्ट सभी NEET Aspirants के लिए निःशुल्क होगा।

    अधिक जानकारी एवं पूरा शेड्यूल प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट शास्त्री नगर रतलाम पर संपर्क करें।

    ]]>
    Mon, 29 Sep 2025 17:08:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की बैठक आज, OPS और ई&अटेंडेंस सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा https://acntimes.com/azada-dhyapak-Shikshak-Sangh-meeting-today https://acntimes.com/azada-dhyapak-Shikshak-Sangh-meeting-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र की रतलाम जिला इकाई की बैठक 28 सितंबर 2025 को होगी। बैठक सुबह 11 बजे स्थानीय विवेक हायर सेकंडरी स्कूल दिलीप नगर में होगी। इसमें पुरानी पेंशन योजना (OPS) और ई-अटेंडेंस सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

    बैठक में संभागीय अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से उपस्थित होंगे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ करेंगे। अध्यक्ष गोंड़ ने बताया कि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल के निर्देशन एवं प्रांतीय आवाह्न पर जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन प्रत्येक जिले में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में रतलाम जिला इकाई की बैठक रविवार को आहूत की गई है। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से इसमें उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।

    बैठक का मुख्य एजेंडा एवं बिंदु

    • अक्टूबर में भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में 'अध्यापक महासम्मेलन' प्रस्तावित है। इसे सफल बनाने को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी।
    • 9 नवंबर 2025 को पुरानी पेंशन को लेकर दिल्ली जाना भी प्रस्तावित है। बैठक में इसे लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
    • ई-अटेंडस को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसका एप डाउनोलड करने के दौरान प्रदेश में कई शिक्षकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। इसकी अन्य तकनीकी विसंगतियां भी है। इससे शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं। बैठक में इस विषय पर भी चर्चा होगा।
    ]]>
    Sun, 28 Sep 2025 00:51:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सफलता की नई उड़ान ! अभ्यास के विद्यार्थियों ने फिर रचा इतिहास, सेकंड राउंड काउंसलिंग में 20 से अधिक का चयन https://acntimes.com/abhyas-career-institute-ratlam-second-round-counselling-success https://acntimes.com/abhyas-career-institute-ratlam-second-round-counselling-success एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि मध्य प्रदेश के MBBS के प्रथम राउंड की काउंसलिंग में 30 विद्यार्थियों ने MBBS की सीट प्राप्त की थी। 22 सितंबर को घोषित हुई द्वितीय राउंड की काउंसलिंग में अभ्यास के 20 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है। सभी चयनित विद्यार्थियों को डॉ. कुमावत सहित इंस्टिट्यूट के सभी शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    द्वितीय राउंड में चयनित विद्यार्थी

    1. तनुश्री पिता श्यामलाल पाटीदार, गांव नवेली, जिला रतलाम - इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, इंदौर
    2. रचना पिता रमेश खराड़ी, सैलाना – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, विदिशा
    3. विवेक मीना पिता हरि प्रसाद जी (रतलाम) – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, खंडवा
    4. सुमित पिता ईश्वरलाल मेहता, गाँव सिमलावदा, जिला रतलाम – अमलतास मेडिकल कॉलेज, देवास
    5. आयुषी पिता मुकेश खंगुड़ा, सैलाना – मानसरोवर मेडिकल कॉलेज, सीहोर
    6. भव्य पिता नितिन जैन, मंदसौर – एलएन सिटी मेडिकल कॉलेज, इंदौर
    7. दक्ष पिता राजेश कुमावत, नामली – एलएन सिटी मेडिकल कॉलेज, इंदौर
    8. मीनाक्षी पिता भगवतीलाल पाटीदार, बोदीना, जिला रतलाम – एलएन सिटी मेडिकल कॉलेज, इंदौर
    9. प्रदीप पिता विनोद भाभर, पलास, जिला रतलाम – RKDF मेडिकल कॉलेज, भोपाल
    10. पल्लवी पिता अशोक पाटीदार, जावरा – अमलतास मेडिकल कॉलेज, देवास
    11. ललिता पिता रतनलाल मईड़ा, मेघनगर – एलएन सिटी मेडिकल कॉलेज, इंदौर
    12. दिव्या पिता कैलाश जाट, पिपलौदा – एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज, इंदौर
    13. शषिभ पिता भरतलाल खराड़ी, रतलाम – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सागर
    14. रंजन पिता बाबू निनामा, पेटलावद – मानसरोवर मेडिकल कॉलेज, सीहोर
    15. अर्पिता पिता मांगीलाल निनामा, सैलाना – मानसरोवर मेडिकल कॉलेज, सीहोर
    16. मनीष पिता मुंशी डामोर, राणापुर – सुखसागर मेडिकल कॉलेज, जबलपुर
    17. अंतिमबाला पिता कमलसिंह सिंघाड़, रतलाम – अमलतास मेडिकल कॉलेज, देवास
    18. महेश पिता राकेश भूरिया, मेघनगर – मानसरोवर मेडिकल कॉलेज, सीहोर
    19. संतोषी पिता रूसमल देवड़ा, थांदला – एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज, इंदौर
    20. रोशनी पिता मुकेश राठौर, थांदला – एलएन मेडिकल कॉलेज, भोपाल

    यह भी देखें... सपनों को मिली उड़ान ! रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने NEET-2025 में किया कमाल, सफलता के हर पड़ाव पर अभ्यास बना साथी

    ]]>
    Tue, 23 Sep 2025 17:30:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ब्राह्मण प्रतिभाओं का रजत पदक से किया सम्मान, छात्रवृत्ति भी प्रदान की, अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवनभर सीखते रहने की सीख दी https://acntimes.com/ratlam-brahmin-society-talent-award-scholarship-distribution https://acntimes.com/ratlam-brahmin-society-talent-award-scholarship-distribution
  • ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का अनूठा प्रकल्प

  • न्यास विद्यार्थियों प्रोत्साहित करने के लिए 31 वर्ष से कर रहा आयोजन

  • डॉ. जयंत सूभेदार को प्रदान किया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को संपन्न हुआ। समारोह में ब्राह्मण परिवारों की 55 से ज्यादा प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तियों को शुद्ध रजतक पदक प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। 40 से अधिक विद्यार्थियों को पुस्तकें क्रय करने के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयंत एम. सूबेदार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने ज्ञान को सबसे ताकतवर बताते हुए जीवनभर विद्यार्थी बनकर सीखते रहने की सीख दी।

    प्रतिभा सम्मान समारोह शहर के होटल नारायणी पैलेस में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया, महाराजा सयाजी विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार नवीन ओझा एवं रतलाम डीआरएम अश्विनी कुमार रहे। अतिथियों ने माता सरस्वती और ब्राह्मणों के आराध्य देव परशुराम की पूजा-अर्चना कर दीपप्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत न्यास अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत, सचिव अनुराग लोखंडे, गिरीश सारस्वत, लगन शर्मा, संजय ओझा, सत्येंद्र जोशी, श्याम उपाध्याय आदि ने किया। 

    प्रोत्साहन का बीज जो वटवृक्ष बन गया

    न्यास अध्यक्ष डॉ. सारस्वत ने स्वागत भाषण के साथ न्यास का परिचय ने दिया। उन्होंने बताया कि 1994 में 6 वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु छात्रवृत्ति देने के लिए न्यास की स्थापना की गई थी। तब से अब तक करीब 5 हजार विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। हर साल 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 80-90 विद्यार्थियों सम्मानित होते हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों को कंबल, ऊनी वस्त्र, जूते वितरण, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर जैसे प्रकल्प भी चलते हैं। 

    फिल्म द्वारा बताई 31 साल की गौरव गाथा

    अतिथि परिचय फोटो जर्नलिस्ट लगन शर्मा ने दिया। उन्होंने न्यास की 31 वर्षीय सेवा के सफर और गौरव गाथा पर बनाई तीन मिनट की फिल्म का प्रदर्शन भी किया। इस सेवा कार्य से प्रभावित होकर प्रकाश लोखंडे, मुकेश पालीवाल एवं शुभम् सारस्वत ने भी न्यास से जुड़ने की इच्छा जताई जिनका पदाधिकारियों ने नए न्यासी के रूप में अभिनंदन किया। 

    इन्हें मिले विशिष्ट सम्मान

    एमडी (मेडिसिन) डॉ. जयंत सूभेदार को डॉ. निशिकांत शर्मा स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड न्यास की मार्गदर्शक पद्मश्री डॉ. लीला जोशी व अतिथियों ने प्रदान किया।

    साहित्य मनीषी डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला एवं साहित्यकार आशीष दशोत्तर को साहित्य रत्न पुरस्कार, विनीता ओझा को विशिष्ट शिक्षक सम्मान एवं श्रवण बाधित शिक्षक रामचंद्र गोखले को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया।

    शिक्षा में विशेष उपलब्धियां के लिए निरुक्त करंदीकर, मंदार करंदीकर, दिव्य लोखंडे, सोना नागर का अभिनंदन हुआ।

    तत्पश्चात विभिन्न परीक्षाओं में 80 फीसदी से ज्यादा अंक वाली प्रतिभाओं को पुरस्कार और छात्रवृत्तियां दी गई। संचालन विनीता ओझा व गिरीश सारस्वत ने किया एवं आभार सचिव अनुराग लोखंडे ने माना। इस दौरान साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विप्र हस्तियां उपस्थित रहीं। 

    ‘हमारी ZEN-G नेपाल के जैसी नहीं’

    शिक्षा में निरंतरता परम् आवश्यक है, प्रतिदिन सीखना चाहिए चाहे उम्र कितनी भी हो। नेपाल में ZEN-G (विद्यार्थियों) ने पूरा नेपाल नष्ट कर दिया किंतु हमारे विद्यार्थी ऐसे नहीं हैं। विद्या विनय देती है, विनय से पात्रता आती है और उससे संपन्नता आती है। आधुनिक शिक्षा अवश्य ग्रहण करें किंतु सनातन के मूल्यों से समझौता न करें।

    पं. विष्णु राजोरिया, प्रदेश अध्यक्ष- मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड 

    ‘ज्ञान की ताकत ताउम्र सम्मान दिलाएगी’

    तीन पॉवर (शक्तियां) मनी, मसल और पोलिटिकल प्रमुख हैं लेकिन ये हमेशा नहीं रहतीं किंतु एजुकेशन पॉवर (ज्ञान की शक्ति) जीवनभर साथ रहता है और सम्मान दिलाता है। सभी विद्यार्थी हैं इसलिए पूरी उम्र पढ़ते रहें, सीखते रहें, खुद को अपडेट करते रहें, सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि दूसरे की विधा और क्षेत्र के बारे में भी।

    नवीन ओझा, पूर्व रजिस्ट्रार- महाराजा सयाजी विश्वविद्यालय, वडोदरा

    ‘ब्राह्मण होना जिंदगीभर ज्ञान आर्जित करने की प्रक्रिया’

    ब्राह्मण सिर्फ जाति नहीं, जिंदगीभर ज्ञान (शिक्षा) अर्जित करते रहने की प्रक्रिया है। राजा-नेता आदि सीमित क्षेत्र तक सम्मान पाते हैं किंतु ज्ञान का सम्मान पूरी दुनिया में होता है। शिक्षा बिना जीवन खुशबू रहित फूल है और नैतिक मूल्यों के बिना शिक्षा अधूरी है। अच्छी शिक्षा के साथ मोरल कांसस और फिजिकल फिटसनेस जरूरी है।

    अश्वनी कुमार, मंडल रेल प्रबंधक, रतलाम

    ]]>
    Mon, 22 Sep 2025 19:54:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गीत, पोस्टर और व्याख्यान से गूंजा सांदीपनि विद्यालय, रतलाम में मनाया गया विश्व ओजोन दिवस https://acntimes.com/ratlam-vishva-ozone-divas-sandipani-vidyalaya https://acntimes.com/ratlam-vishva-ozone-divas-sandipani-vidyalaya
  • छात्रों ने पोस्टर से दिखाई रचनात्मकता, शिक्षकों ने गीत और व्याख्यान से बढ़ाई ओजोन परत संरक्षण की समझ

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम में सोमवार को विश्व ओजोन दिवस कार्यक्रम उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। माहौल ऐसा बना कि छात्र-छात्राएं ही नहीं बल्कि शिक्षक भी जागरूकता की इस लहर में शामिल हो गए।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा द्वारा ओजोन दिवस की प्रस्तावना से गई। इसके बाद उप-प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने अपने ज्ञानवर्धक व्याख्यान में छात्रों को ओजोन परत के निर्माण, उसके क्षरण के कारण और बचाव के उपायों पर रोचक जानकारी दी। जैसे ही शिक्षक राजेंद्र शर्मा ने ओजोन दिवस पर अपनी स्व-रचित मधुर रचना गाई, पूरा विद्यालय तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

    संस्था के माध्यमिक खंड में आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। 15 विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से पोस्टर बनाए और संदेशों से सबको जागरूक किया। संचालन इको-क्लब प्रभारी कविता वर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन हर्षिता सोलंकी ने किया। इस अवसर पर शिक्षक शोभा ओझा, अनीता शर्मा, प्रतिभा तिवारी और हरिओम कौशल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

    ]]>
    Wed, 17 Sep 2025 21:27:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सैलाना में जनशिक्षकों को मिला ‘सक्षम’ प्रशिक्षण; शिक्षा और जीवन कौशल से बच्चों को मजबूत बनाने की पहल https://acntimes.com/salana-teachers-saksham-training-education-life-skills https://acntimes.com/salana-teachers-saksham-training-education-life-skills - जनजातीय कार्य विभाग और मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने आयोजित किया एक दिवसीय शिविर, मास्टर ट्रेनर्स ने साझा किए अनुभव

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले के सैलाना विकासखंड में ‘सक्षम’ कार्यक्रम के तहत जनशिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जनजातीय कार्य विभाग एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन (Magic Bus India Foundation) के संयुक्त तत्वावधान में जनपद शिक्षा केंद्र में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें शिक्षा व जीवन कौशल के माध्यम से बच्चों को सक्षम बनाने के उद्देश्य से गतिविधियों को संचालित करने की जानकारी दी गई है।

    प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह बघेल के निर्देशन और सैलाना के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (Block Resource Coordinator) नरेंद्र कुमार पासी की उपस्थित में हुआ। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी रविप्रताप सिंह तोमर ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों, घटकों और जीवन कौशल आधारित CAC और BAC प्रशिक्षण की महत्ता बताई।

    2 मॉड्यूल और 11 कौशलों पर चर्चा

    प्रशिक्षण के दौरान वर्ष-1 एवं वर्ष-2 के मॉड्यूल के साथ ही 11 प्रमुख जीवन कौशलों पर चर्चा हुई। दोनों मॉड्यूलों के अंतर भी बताए गए। साथ ही SQMF (Session Quality Mentoring Form)  भरने की जानकारी दी गई। सक्षम वाल लोगो, मेरी सीख की दीवार, समय सारणी अवलोकन, मेरी सीख की कॉपी, BMS एवं बाल कैबिनेट जैसे नवाचारों को बढ़ाने वाले बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया। जीवन कौशलों से संबंधित चैटबॉट रिपोर्टिंग का उपयोग भी बताया।

    मास्टर ट्रेनर ने अनुभव बताए

    सक्षम कार्यक्रम की मास्टर ट्रेनर डॉ. अंजुम खान, शैलेंद्र सिंह चंद्रावत तथा सक्षम विकासखंड प्रबंधक योगेंद्र सिंह उमठ ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे जनशिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया। मास्टर ट्रेनर ने वर्ष-2 के सत्र के डेमो के माध्यम से वास्तविक अभ्यास भी कराया। यह भी बताया कि प्रशिक्षण जनशिक्षकों की क्षमताओं को मजबूत करने के साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सशक्त पहल साबित होगा।

    मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की भूमिका

    बता दें कि, ‘मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन’ भारत का एक प्रमुख गैर-सरकारी संगठन (NGO) है। इसका काम बच्चों और युवाओं को शिक्षा, जीवन कौशल और आजीविका के माध्यम से गरीबी से बाहर निकालने में मदद करना है। यह 1999 में स्थापित हुआ था। वर्तमान में यह संगठन खेल-आधारित गतिविधियों और मार्गदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से देश के 22 राज्यों में बच्चों और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय है। यह फाउंडेशन बच्चों और युवाओं के लिए मज़बूत समर्थन नेटवर्क बनाने के लिए उनके परिवारों और समुदायों के साथ मिलकर काम करता है। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को सफल और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है।

    ]]>
    Sat, 13 Sep 2025 20:15:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये कैसे संस्कार ? रतलाम के हिमालय इंटरनेशनल स्कूल में सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर्स को वाशरूम में घेर पीटा https://acntimes.com/Ratlam-Himalaya-International-School-Students-fight https://acntimes.com/Ratlam-Himalaya-International-School-Students-fight
  • रतलाम के हिमालय इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स में मारपीट

  • स्टूडेंट्स के परिजन ने एसपी से की शिकायत

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ‘इंटरनेशनल’ का तमगा लगाकर अभिभावकों से भारी-भरकम शुल्क वसूलने वाले स्कूलों का एक और काला चेहरा सामने आया है। यहां दिए जा रहे संस्कारों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छोटी सी बात के लिए सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर्स को पीट दिया। घटना को लेकर उतासीन बने रहे स्कूल प्रबंधन ने मामला पुलिस के पास पहुंचने पर आरोपी स्टूडेंट्स को रेस्टिगेट कर दिया।

    मामला #रतलाम के #हिमालय_इंटनेशनल_स्कूल (Himalaya International School) का है। यहां के कुछ स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने मंगलवार को एसपी अमित कुमार से शिकायत की। शिकायत करने वालों में कुंदन सोने, अखिलेश जायसवाल और संजय जायसवाल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसे कुंदन सोनेर का कक्षा 11वीं में पढ़ने वाला पुत्र होस्ट कर रहा था। तभी होस्टल में रहने वाले कुछ स्टूडेंट वहां आए लेकिन सामने दरी पर बैठने के लिए जगह नहीं होने से होस्ट कर रहे स्टूडेंट ने उन्हें जमीन पर ही बैठने के लिए कह दिया। यह होस्टल के स्टूडेंट्स को नागवार गुजरा और भड़क गए। हालांकि, उस समय उन्होंने ज्याद कुछ नहीं किया।

    ...और शुरू हो गया घमासान

    अभिभावकों के अनुसार दोपहर में लंच के समय सोने का पुत्र और उसके दो साथी हाथ धोने के लिए वाशरूम में गए थे। इसी दौरान कक्षा 12वीं के 9-10 स्टूडेंट वहां पहुंचे और वाशरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और तीनों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि जब इस मामले की जानकारी स्कूल प्रशासन को दी गई तो उसने कोई कार्रवाई नहीं करते हुए मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।

    एक साल पहले भी हो चुकी है मारपीट

    अभिभावकों के अनुसार स्कूल में यह इकलौती घटना नहीं है। एक साल पहले भी स्टूडेंट के साथ मारपीट हुई थी। तब 10-12 स्टूडेंट् खेलते समय बॉल लेकर एक क्लास रूम में घुस गए थे। उन्होंने क्लास रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर वहां के स्टूडेंट्स ने मारपीट की थी। शिक्षक द्वारा बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ था लेकिन उस मामले में स्कूल प्रबंधन का रवैया उदासीन ही बना रहा था।

    संचालक का ऐसा दावा

    अभिभावकों की मानें तो ऐसी मारपीट के मामले में प्रायः स्कूल प्रबंधन का रवैया उदासीन ही रहता है। हालांकि, हिमालय इंटरनेशल स्कूल के संचालक सुनील कुमार डोरा का कहना है कि 8 सितंबर को हुई मारपीट के मामले में घटना के 5 मिनट के भीतर ही होस्टल के सात स्टूडेंट्स को रेस्टिगेट कर दिया गया था।

    ]]>
    Wed, 10 Sep 2025 09:50:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अतिवृष्टि का असर ! रतलाम जिले में 4 सितंबर को आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की रहेगी छुट्टी https://acntimes.com/heavy-rains--children-up-to-class-VIII-will-be-given-holiday-on-4th-september-in-ratlam-district https://acntimes.com/heavy-rains--children-up-to-class-VIII-will-be-given-holiday-on-4th-september-in-ratlam-district एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अत्याधिक बारिश के कारण जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। छुट्टी की घोषणा का आदेश कलेक्टर राजेश बाथम ने जारी किया है। इसके अनुसार अन्य कक्षाओं पर यह आदेश प्रभावशील नहीं रहेगा।

    कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में हो रही अत्यधिक के बारिश के चलते छोटे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबंध विद्यालयों के आठवीं तक की कक्षा का अवकाश रहेगा।

    जारी आदेश के अनुसार कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार होगी। स्कूल स्कूल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होगा। स्कूल में पढ़ने वाले शिक्षक अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होंगे।

    ]]>
    Wed, 03 Sep 2025 21:51:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षक दिवस पर होगा 55 सेवानिवृत्त व 11 प्रतिभावान शिक्षकों का सम्मान, डॉ. प्रदीपसिंह राव को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड https://acntimes.com/ratlam-55-retired-and-11-talented-teachers-will-be-honored-on-teachers-day https://acntimes.com/ratlam-55-retired-and-11-talented-teachers-will-be-honored-on-teachers-day
  • शिक्षक दिवस (5 सितंबर) को होगा सम्मान समारोह
  • शिक्षक सांस्कृतिक मंच करेगा शिक्षकों का सम्मान
  • रतलाम में होगा 29वां शिक्षक सम्मान समारोह
  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा 29वां शिक्षक सम्मान समारोह शिक्षक दिवस (5 सितंबर) को आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षा विभाग के 55 सेवानिवृत्ति और 11 प्रतिभावान शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यकार डॉ. प्रदीपसिंह राव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

    शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा 28 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस शिक्षक दिवस पर शाम 4.30 बजे सजन प्रभा (होटल अजंता पैलेस) के प्रथम तल स्थित सभागृह में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं सचिव दिलीप वर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह में जिलेभर के 55 सेवानिवृत शिक्षकों का लायंस क्लब रतलाम क्लासिक तथा एसबीआई लाइफ के सहयोग से सम्मान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप शाल, श्रीफल एवं स्मृति सिंह भेंट किए जाएंगे। इस अवसर पर सेवारत प्रतिभावान शिक्षकों तथा मंच द्वारा आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को स्व. कोमल सिंह नाहर की स्मृति में पुरस्कृत किया जाएगा।

    अब तक इन्हें मिल चुका ला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

    संस्था द्वारा शिक्षा साहित्य के क्षेत्र में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार साहित्यकार व इतिहासकार डॉ. प्रदीप सिंह राव को दिया जाएगा। उक्त प्रतिष्ठित पुरस्कार अभी तक स्व. बी. के. व्यास, डॉ. जयकुमार जलज, अजहर हाशमी, मणिशंकर आचार्य, ओमप्रकाश एरन, देवव्रत जोशी, भंवरलाल भाटी, ओ. पी. मिश्रा, प्रो. रतन चौहान, दुर्गा शर्मा, एच. ए. मीर, सुरेशचंद्र करमरकर सहित अनेक साहित्यकारों और शिक्षाविदों को प्रदान किया जा चुका है।

    इन्होंने की आयोजन को सफल बनाने की अपील

    कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील डॉ. सुलोचना शर्मा, डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, गोपाल जोशी, डॉ. सुभाष कुमावत, कृष्णचंद्र ठाकुर, नरेंद्रसिंह राठौर, राधेश्याम तोगड़े, रमेश उपाध्याय, मनोहर प्रजापति, मदनलाल मेहरा, श्याम सुंदर भाटी, दशरथ जोशी, रमेश परमार, अनिल जोशी, डॉ. मुनींद्र दुबे, भारती उपाध्याय, वीणा छाजेड़, कविता सक्सेना, रक्षा के. कुमार, आरती त्रिवेदी, विनीता पटेल, नूतन मजावदिया, मिथिलेश मिश्रा, कमल सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह पंवार, प्रतिभा चांदनीवाला, प्रवीण दवेसर, आशा श्रीवास्तव, भावना पुरोहित, ललिता कुशवाहा, रेखा पंवार, बी. के. जोशी, रामगोपाल कुमावत, उत्सवलाल सालवी आदि ने की है।

    ]]>
    Fri, 29 Aug 2025 23:28:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के SYSITS में हुआ दो दिवसीय ओरिएन्टेशन 2025 का आयोजन, गुरु को पुष्प अर्पित कर नए शिक्षा सत्र की शुरुआत की https://acntimes.com/two-day-orientation-2025-organized-at-sysits-ratlam https://acntimes.com/two-day-orientation-2025-organized-at-sysits-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम में दो दिवसीय ओरिएंटेशन 2025 का आयोजन हुआ। इसमें बी.टेक., बी.बी.ए., एम.बी.ए., बी.एससी. (माइक्रोबायोलॉजी), बी.एससी. (सीड टेक्नॉलोजी) एवं बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स) 2025 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ हुआ। विद्यार्थियों ने माँ सरस्वस्ती और परम् पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री योगीन्द्र सागर जी महाराज के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    दो दिवसीय ओरिएंटेशन के पहले दिन के मुख्य अतिथि विजय सोहनी (पूर्व सहायक आयुक्त - GST, इंदौर संभाग), विशेष अतिथि आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार के राजेश सोनी, अशोक कुमार साल्वी और अंजना नेमानी रहे। अध्यक्षता संस्थापक गोपालप्रसाद शर्मा "टंच" ने की। मुख्य अतिथि सोहनी ने स्मार्ट गोल सेटिंग का महत्व एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया। उन्होंने छात्र – छात्राओं को व्यक्तित्व विकास और सकारात्मकता के लिए प्रेरित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। राजेश सोनी, अशोक कुमार साल्वी और अंजना नेमानी ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट व आध्यात्मिक उन्नति हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया।

    विद्या अध्ययन प्रायोगिक तौर पर करें, जिम्मेदार नागरिक बनें- पवैया

    दूसरे दिन के आयोजन में मुख्य अतिथि नीरज पवैया (न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) और विशेष अतिथि पर्यावरण समाजसेवी श्रीमती पवैया रहीं। लीड बैंक मैनेजर रतनलाल मीणा विशेष रूप से पस्थित रहे। मुख्य अतिथि पवैया ने विद्यार्थियों को बताया कि विद्या अध्ययन हमेशा प्रायोगिक तौर पर करें। इसके माध्यम से समाज का भला करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनें। समूह निदेशक डॉ. गिरीश शाह ने संस्था में उपलब्ध शैक्षणिक, प्रायोगिक एवं कौशल विकास से संबंधी सुविधाओं तथा अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया ये सुविधाएं छात्र – छात्राओं के भावी जीवन और सांसारिक गतिविधियों में सहयोगी साबित होंगी।

    किताबी के बजाय वास्तविक ज्ञान को महत्व दें- गोपालप्रसाद शर्मा ‘टंच’

    संस्थापक गोपालप्रसाद शर्मा ‘टंच’ ने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने जीवन में किताबी ज्ञान से ज्यादा वास्तविक ज्ञान को महत्व दें। भरत शर्मा ‘टंच’ ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर उमेश शर्मा ने कहा कि सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढाई करें और विशेष सफलता अर्जित कर अपने परिवार, रतलाम तथा देश का नाम को गौरवांवित करें।

    तिरंगा रैली निकाली, 100 पौधे रोपे

    ओरिएंटेशन के दूसरे दिन "हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता" अभियान संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के इंजीनियरिंग, प्रबंधन, साइंस और विधि विभाग के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत तिरंगे पर आधारित सेल्फी ली और तिरंगा रैली भी निकाली। नगर पालिका निगम रतलाम के सौजन्य से संस्थान में पौधारोपण भी किया गया। अतिथियों ने विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधे रोपे और पर्यावरक्षण संरक्षण का संकल्प लेकर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण का आह्वान किया।

    शिक्षण सामग्री प्रदान की

    वाइस चेयरमैन वरदान शर्मा ने समस्त विषय के विभागाध्यक्षों के साथ छात्र – छात्राओं को विषय सामग्री प्रदान की। इसका वे अध्ययन के ले वर्षभर उपयोग कर सकेंगे। दो दिवसीय ओरिएंटेशन 2025 में संस्थान के समस्त शिक्षक व स्टाफ का सहयोग रहा। आभार डीन (एकेडमिक) गोविंद झंवर ने माना।

    ]]>
    Sun, 24 Aug 2025 00:19:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) के परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह 24 अगस्त को https://acntimes.com/Announcement-of-results-and-prize-distribution-of-Abhyas-Talent-Search-Examination-ATSE-on-24th-August https://acntimes.com/Announcement-of-results-and-prize-distribution-of-Abhyas-Talent-Search-Examination-ATSE-on-24th-August एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट, शास्त्री नगर द्वारा आयोजित अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (Abhyas Talent Search Examination – ATSE) का आयोजन किया गया था। इसके परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह 24 अगस्त (रविवार) को होगा। समारोह सुबह 10:30 बजे जानकी मंडप, बड़बड़ हनुमान मंदिर परिसर पर होगा।

    संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला एवं रतलाम पुलिस के आरआई मोहन भर्रावत होंगे। कुमावत के अनुसार परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया गया था। इसमें रतलाम शहर के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के लगभग 500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक क्षमता, तार्किक सोच और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उनकी रुचि को परखना था।

    पुरस्कार एवं सम्मान

    परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक कक्षा में टॉप 3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार स्वरूप टैबलेट, स्मार्ट वॉच एवं स्मार्ट नोटपैड प्रदान किए जाएंगे। समारोह में बच्चों के पालकों और शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि विद्यार्थियों को और अधिक प्रेरणा मिल सके।

    कार्यक्रम का उद्देश्य

    डॉ. कुमावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करना ही नहीं है, बल्कि वहां बच्चों के लिए एक करियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग सत्र भी रखा गया है। इसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति सजग करने, प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को तैयार करने और भविष्य की परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक स्किल डेवलपमेंट पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।

    सामाजिक संदेश

    संस्थान का मानना है कि “प्रतिभा को सम्मान तभी सार्थक है जब उसे सही दिशा और अवसर मिले।” इसी सोच के तहत यह परीक्षा और सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, ताकि शहर के बच्चे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू सकें।

    ]]>
    Fri, 22 Aug 2025 22:52:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सपनों को मिली उड़ान ! रतलाम के अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने NEET&2025 में किया कमाल, सफलता के हर पड़ाव पर अभ्यास बना साथी https://acntimes.com/students-of-abhyas-career-institute-of-ratlam-did-wonders-in-neet-2025 https://acntimes.com/students-of-abhyas-career-institute-of-ratlam-did-wonders-in-neet-2025
  • neet 2025 में अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट रतलाम के विद्यार्थियों का जलवा
  • neet 2025 में रतलाम जावरा के विद्यार्थियों का जलवा
  • अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट रतलाम के 30 विद्यार्थियों को मिलीं MBBS की सीटें
  • neet 2025 में रतलाम के विद्यार्थियों को बड़ी सफलता
  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । NEET-2025 की पहले चरण की काउंसलिंग का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें रतलाम के ते ही अभ्यास कैरियर न्स्टीट्यूट ने इतिहास रच दिया। संस्थान के 30 विद्यार्थियों को प्रदेश के प्रतिष्ठित सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीट आवंटित हुई है।

    संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने कहा कि विद्यार्थियों की यह कामयाबी उनकी कड़ी मेहनत और अभ्यास संस्थान के मार्गदर्शन का परिणाम है। रतलाम जैसे छोटे शहर से इतनी बड़ी संख्या में चयन होना वाकई ऐतिहासिक है। यह उपलब्धि रतलाम शहर ही नहीं बल्कि पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

    कोई लक्ष्य असंभव नहीं 

    डायरेक्टर कुमावत ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि अभ्यास के बच्चों ने यह साबित किया है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

    दूसरे व तीसरे चरण से भी उम्मीद 

    संस्थान ने भरोसा जताया है कि दूसरे और तीसरे चरण की काउंसलिंग में अभ्यास इंस्टीट्यूट के और भी कई विद्यार्थी चयनित होंगे। उन्हें विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीटें मिलेंगी।

    ये हैं अभ्यास के सितारे और रतलाम का गौरव

    1. गरिमा डुडवे पिता इंदर सिंह डुडवे, (अलीराजपुर) - MGM मेडिकल कॉलेज, इंदौर।

    2. मोहम्मद जीशान पिता शकील (मंदसौर) - नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल कॉलेज, जबलपुर।

    3. मनीष पिता जगदीश कुमावत ( बाबरेचा - मंदसौर) - डॉ. लक्ष्मी नारायण पाण्डेय शासकीय मेडिकल कॉलेज, रतलाम।

    4. भव्य पिता नितिन (मंदसौर) - RKDF मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    5. दिव्या पिता कैलाश जाट  (पिपलौदा - रतलाम) - RKDF मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    6. रचना पिता रमेश खराड़ी (सैलाना - रतलाम)  श्याम शाह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, रीवा।

    7. रिया पिता प्रेम सिंह मईड़ा - (रतलाम) - डॉ. लक्ष्मी नारायण पाण्डेय शासकीय मेडिकल कॉलेज, रतलाम।

    8. दक्ष कुमावत पिता राजेश कुमावत (नामली, रतलाम) - अमलतास मेडिकल कॉलेज, देवास।

    9. अन्नु पिता पूंजीलाल निनामा (सैलाना) - LN मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    10. अक्षत डोडियार पिता नरसिंह डोडियार (रतलाम) - वीरेंद्र कुमार सकलेचा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नीमच।

    11. प्रतीक्षा माता अन्नपूर्णा (रतलाम) - LN मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    12. शशीभ पिता भरत लाल खराड़ी (रतलाम) - गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, दतिया।

    13. मीनाक्षी पाटीदार – पिता: भगवती लाल पाटीदार (बोदिना, रतलाम) - महावीर मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    14. रंजन पिता बाबू निनामा (पेटलावद) - सुखसागर मेडिकल कॉलेज, जबलपुर।

    15. पुष्पा पिता जेता खराड़ी (सैलाना) - RD गार्डी मेडिकल कॉलेज, उज्जैन।

    16. निशा पिता मुकेश राठौर (मंदसौर) - श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज, इंदौर।

    17. वैभव पिता रंजन खराड़ी (रतलाम) - गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर।

    18. मोक्षा पिता रीतेश जैन (रतलाम) - सुखसागर मेडिकल कॉलेज, जबलपुर।

    19. ऋचा पिता मुकेश परमार (थांदला) - चिरायु मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    20. तनीषा पिता अरविंद डामोर (मेघनगर) - रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    21. ललिता पिता रतन मईड़ा (मेघनगर) - महावीर मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    22. एरीना पिता मुकेश चारेल (मेघनगर) - अमलतास मेडिकल कॉलेज, देवास।

    23. रंजीता पिता मुकेश परमार (थांदला) - LN मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    24. करीना पिता सुरेश ओहरी (रतलाम) - RD गार्डी मेडिकल कॉलेज, उज्जैन।

    25. अर्पिता पिता मांगीलाल निनामा (सैलाना) – RKDF मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    26. साक्षी पिता सोहन कटारा (थांदला) - अमलतास मेडिकल कॉलेज, देवास।

    27. अदिति पिता सुखराम डामोर (रतलाम) - LN मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    28. निशा पिता बद्रीलाल परमार (रतलाम) - RD गार्डी मेडिकल कॉलेज, उज्जैन।

    29. जीवन पिता गिरधारीलाल मंडलोई (रतलाम) - LN मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    30. पायल पिता गोपाल मोदी (थांदला) - LNCT मेडिकल कॉलेज, भोपाल।

    ]]>
    Tue, 19 Aug 2025 06:40:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    EXAM Alert ! कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का टाइमट टेबल जारी, 7 फरवरी को शुरू हो जाएगी परीक्षा, देखें टाइम टेबल https://acntimes.com/EXAM-Alert-Madhyamik-Shiksha-Mandal-MP-released-the-time-table-of-class-10th-and-12th-examination https://acntimes.com/EXAM-Alert-Madhyamik-Shiksha-Mandal-MP-released-the-time-table-of-class-10th-and-12th-examination एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम अभी से तय कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी 2026 को जबकि 12वीं की 7 फरवरी 2026 को शुरू हो गई। मंडल द्वारा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) की परीक्षा का कार्यक्रम भी नियत किया है।

    माध्यम शिक्षा मंडल के परीक्षा नियंत्रक बलवंत वर्मा ने बुधवार को एक आदेश जारी किया है। यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय एवं मान्यता प्राप्त अशासकीय हायर सेकंडरी एवं साईस्कूलों तथा पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) प्रशिक्षण संस्थान को संबोधित है। इस पत्र में बताया गया है कि मंडल की परीक्षा समिति की 13 अगस्त 2025 को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षण सत्र 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षा का कार्यक्रम नियत किया गया। 

    संस्था के बाहर बोर्ड पर लगाने के निर्देश

    परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि सभी परीक्षाएं सुबह 9.00 ते दोपहर 12.00 बजे के मध्य संपन्न होंगी। इसके लिए आदेश और टाइम टेबल संस्था के बाहर नोटिस बोर्ड पर लगवाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूक-बधिर (दिव्यांग) विद्यार्थियों की परीक्षाएं एक साथ समान रूप से संपन्न होगी।

    यह रहेगा नियम

    • परीक्षा केंद्र पर सुबह 8.00 बजे तक उपस्थिति होना होगा। निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के बाद किसी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
    • प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के मध्य संचालित होंगी। इनके लिए विद्यार्थी प्राचार्य और केंद्राध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिन भी ली जा सकेगी।
    • परीक्षाकाल में शासन द्वारा सार्वजिन अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किए जा सकते हैं। इसके बावजूद परीक्षा यथावत रहेगी।
    • परीक्षाएं सुबह 9.00 से दोपहर 12.00 बजे के मध्य निर्धारित कार्यक्रम अनुसार होगी।

    नोट- परीक्षा कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देख सकते हैं।

    फॉर्म व नामांकन फीस के लिए भी आदेश जारी

    माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र द्वारा फॉर्म और नामांकन की फीस भरने के लिए भी आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार MP-Online के अधिकृत किसी भी निजी कियोस्क पर जाकर निर्धारित शुल्क एवं पोर्टल चार्जेस का नगद भुगतान करते हुए अथवा mponline की वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के माध्यम से क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड शुल्क का भुगतान करके भी आवेदन किया जा सकता है। उक्त प्रक्रिया के अनुक्रम में विद्यालय स्वयं के MPOnline लॉगिन से परीक्षा फार्म एवं परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सके, इस उद्देश्य से विद्यालयों को कियोस्क के रूप में पंजीकृत करने की व्यवस्था की गई है। कियोस्क के रूप में पंजीकृत करने की विस्तृत प्रक्रिया www.mponline.gov.in पर "शाला-कियोस्क पंजीयन" लिंक पर उपलब्ध है। उक्त प्रक्रिया का पालन करते हुए विद्यालय स्वयं परीक्षा फार्म एवं शुल्क का बल्क भुगतान कर सकेंगे।

    ]]>
    Thu, 14 Aug 2025 10:35:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर ! रतलाम में नहीं होंगी BRC, BAC और CAC की प्रतिनियुक्तियां, इसकी वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप https://acntimes.com/Ratlam-Questions-arise-due-to-the-delay-in-deputation-of-BRC-BAC-and-CAC https://acntimes.com/Ratlam-Questions-arise-due-to-the-delay-in-deputation-of-BRC-BAC-and-CAC एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आपने विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRC), विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BAC) और जनशिक्षक (CAC) बनने के लिए आवेदन किया है तो आप ज्यादा इंतजार मत कीजिए। आशंका है कि कम से कम इस सत्र में तो इन पदों पर प्रतिनियुक्तियां नहीं हो पाएंगी ! ऐसा इसलिए कि प्रतिनियुक्ति के प्रस्ताव जिन फाइलों में नस्ती हैं, वे संगमरमर से बने कछुओं की पीठ पर रखी गई हैं जो धीमी गति से भी नहीं चल सकते हैं।

    राज्य शिक्षा केंद्र के माध्यम से शिक्षकों को बाबू बनाने की जो परंपरा शुरू हुई थी वह अब भी चल रही है। शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए बनी यह व्यवस्था अब जिम्मेदारों के लिए ‘प्रयोग’ बन गई है जिसका उपयोग सिर्फ अपने हितों को साधने के लिए होने लगा है। इसकी बानगी रतलाम जिले में होने वाली प्रतिनियुक्तियों में भी साफ देखी जा सकती है।

    यह भी देखें

    BREKING NEWS ! रतलाम विकासखंड का रिक्त BRC पद भरने के लिए आदेश जारी, जिला शिक्षा अधिकारी ने संकुल प्राचार्यों को दिए निर्देश

    लंबे प्रयास के बाद शुरू हुई थी प्रक्रिया

    शिक्षक संगठनों के बार-बार मांग करने और प्रयासों के बाद मई में रतलाम बीआरसी के रिक्त पद के साथ ही बीएसी और जनशिक्षकों के पदों पर प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके लिए संबंधित विभागों से आदेश भी जारी हुए थे जिनमें संकुल प्राचार्यों के माध्यम से प्रतिनियुक्ति के इच्छुक व्यक्ति की सहमति और आवेदन मंगवाए गए थे। आदेश में प्रक्रिया पूरी करने के लिए डेडलाइन भी तय की गई थी।

    यह भी देखें

    अब जागे जिम्मेदार ! BAC और CAC के रिक्त पद भरने के लिए CEO ने जारी किया आदेश, कहां कितने पद रिक्त हैं जानने के लिए पढ़ें यह खबर

    ...और अब अटक गई

    सभी पदों पर प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई है, यह पुनः कब शुरू होगी, इसे लेकर संबंधित अफसरों के पास कोई जवाब नहीं है। कहा जा रहा है कि अफसर इस मामले में वॉलीबॉल के खेल की तरह एक-दूसरे के पाले में गेंद उछाल रहे हैं। नतीजतन प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों का इंतजार और बेचैनी दोनों ही बढ़ती जा रही है। प्रतिनियुक्ति की मांग करने वाले कर्मचारी संगठन भी इस देरी से खिन्न हैं और अब वे लामबंद होकर हल्ला बोलने की तैयारी कर रहे हैं।

    ये कारण हैं चर्चा में

    सूत्रों का कहना है कि प्रतिनियुक्ति के मामले में अब तक निर्णय नहीं हो पाने के पीछे कई चर्चाएं विभागीय गलियारों में चल रही हैं। इनमें से कुछ चर्चाएं इस प्रकार हैं...

    • पूर्व में जो शिक्षक इन पदों पर काबिज हैं वे समयावधि पूरी होने के बाद भी हटने को तैयार नहीं हैं। यह तभी हो सकता है जब कोई पद मान-सम्मान के साथ ही आर्थिक लाभ भी देने लग जाए।
    • कतिपय अफसरों का ऐसे कुछ कर्मचारियों के प्रति ज्यादा ‘स्नेह’ भी उन्हें प्रक्रिया पूरी होने देने से रोक रहा है। वैसे यह ‘स्नेह’ बेशकीमती है जो यूं ही किसी को नहीं मिलता।
    • जिन्हें डर है कि उनके हटने और नए की प्रतिनियुक्ति से उनके क्रिया-कलापों से पर्दा उठ सकता है, वे नई प्रतिनियुक्ति के प्रस्तावों पर कुंडली मार कर बैठे हुए हैं। इनकी एप्रोच भी ऊपर तक है जिससे कोई टांग अड़ाने की हिमाकत ही नहीं करना चाहता।
    • आवेदक सिर्फ अपनी वरिष्ठता, शैक्षणिक योग्यता आदि के आधार पर ही प्रतिनियुक्त पाने का इंतजार कर रहे हैं जबकि इसके लिए संबंधित जिम्मेदारों को ‘खुश’ करना भी जरूरी होता है। अफसरों को खुश रखने का उपाय खुद आवेदकों को ही पता करना होगा।

    डिस्क्लेमर

    'इस सत्र में प्रतिनियुक्ति नहीं होगी...' यह हमारा कहना नहीं है बल्कि संबंधित विभागों के गलियारों में होने वाली कानाफूसी है जो एसीएन टाइम्स तक भी आ पहुंची है। इसके कारण भी उसी कानाफूसी का हिस्सा हैं। इस मामले में हमारे द्वारा व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदारों से यह जानने का प्रयास किया गया था कि देरी की वजह क्या है और प्रक्रिया कब तक पूरी होने की उम्मीद है? इस बारे में जिम्मेदारों जो जवाब मिला उसमें स्पष्टता नहीं होने से उसका यहां उल्लेख किया जाना उचित जान नहीं पड़ता। वैसे पता चला है कि प्रतिनियुक्ति के प्रस्तावों की फाइलें संगमरमर से बने कछुओं की पीठ पर रखी गई हैं जो धीरे-धीरे भी नहीं चल सकते। यानी ये फाइलें तभी सरकेंगी जब कोई इन कछुओं की पीठ से उठा कर आगे बढ़ाएगा। कोई भी ऐसा सद्कार्य बिना किसी लाभ के करने से रहा।

    ]]>
    Tue, 05 Aug 2025 14:14:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अच्छी खबर ! पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तारीख 13 अगस्त तक बढ़ी https://acntimes.com/Registration-date-for-admission-in-PM-Shri-School-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya-Kalukheda-extended-till-13-August https://acntimes.com/Registration-date-for-admission-in-PM-Shri-School-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya-Kalukheda-extended-till-13-August एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तारीख बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी 13 अगस्त तक पंजीयन करवा सकते हैं।

    प्राचार्य एस. एन. पुरवार द्वारा बताया गया कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा रतलाम, शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित सह शैक्षिक आवासीय संस्था है। यहां छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा, भोजन और आवासीय व्यवस्था है। विद्यालय में जिले के पिपलौदा, रतलाम एवं सैलाना विकासखण्ड के अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट www.navodaya.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 13 दिसंबर 2025 समय 11:30 बजे से 1:30 तक रतलाम जिले के रतलाम, सैलाना, पिपलौदा ब्लॉक के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी।

    पंजीयन के लिए ये शर्त जरूरी

    आवेदन हेतु अभ्यर्थी पांचवी कक्षा में पढ़ रहा हो और रतलाम, सैलाना, पिपलौदा विकासखंड के प्रमाणित निवासी होना जरूरी है। आवेदन हेतु अभ्यर्थी का फोटो, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, अभिभावक के हस्ताक्षर, आधार कार्ड आदि दस्तावेज जरूरी होंगे। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना जरूरी है। वह रतलाम जिले के पिपलौदा, रतलाम एवं सैलाना ब्लॉक के विद्यालयों में अध्ययनरत एवं निवासी होना आवश्यक है।

    ]]>
    Sun, 03 Aug 2025 12:59:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Talent Hunt ! 'अभ्यास टेलेंट सर्च एक्जामिनेशन' का आयोजन आज रतलाम में, अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट दे रहा प्रतिभा पहचानने का अवसर https://acntimes.com/Abhyaas-Talent-Search-Examination-to-be-held-on-today-in-Ratlam https://acntimes.com/Abhyaas-Talent-Search-Examination-to-be-held-on-today-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट शास्त्री नगर द्वारा 3 अगस्त 2025 (रविवार) को सुबह 10.00 से 11.30 बजे तक 'अभ्यास टेलेंट सर्च एक्जामिनेशन' (Abhyaas Talent Search Examination) का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा का उद्देश्य कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों में छिपी मेधा व प्रतिभा की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा निर्धारित करना है।

    अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि इस परीक्षा में लगभग 500 विद्यार्थी भाग लेंगे। संस्था का यह प्रयास रतलाम और आसपास के क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल पहचान व सम्मान मिलेगा, बल्कि उन्हें UPSC, NEET, JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इससे बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही स्पर्धात्मकता, एकाग्रता विकसित करने में मदद मिलेगी।

    शिक्षा को समर्पित पहल

    संस्था के निदेशक एवं शिक्षकों का मानना है कि इस प्रकार की परीक्षाएं छात्रों में शिक्षा के प्रति सजगता, प्रतिस्पर्धा के लिए तैयारी के साथ ही समर्पण की भावना भी उत्पन्न होती है। संस्थान का ध्येय वाक्य ही है कि 'आज के विद्यार्थी ही कल के डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और प्रशासक होंगे।' इसलिए हमें उन्हें अभी से तैयार करना है, ताकि उनका आत्मविश्वास और दिशा दोनों स्पष्ट हो।"

    पुरस्कार, परीक्षा का माध्यम

    'अभ्यास टेलेंट सर्च एक्जामिनेशन' में कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी जैसे विषय शामिल होंगे। परीक्षा में उस कक्षा का सिलेबस शामिल होगा जिससे विद्यार्थी एक कक्षा पहले अध्ययनरत था। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। इससे हर विद्यार्थी को अपनी सुविधा अनुसार भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा में बच्चों की तार्किक सोच, विषय की समझ और समय प्रबंधन कौशल का मूल्यांगन होगा। प्रत्येक कक्षा (8वीं, 9वीं एवं 10वीं) के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

    पुरस्कार

    प्रथम पुरस्कार : टैबलेट

    द्वितीय पुरस्कार : स्मार्ट वॉच

    तृतीय स्थान : स्मार्ट नोटपैड 

    परीक्षा का सिलेबस एवं माध्यम

    8वीं कक्षा के लिए : 7वीं कक्षा का सिलेबस 

    9वीं कक्षा के लिए : 8वीं कक्षा का सिलेबस

    10वीं कक्षा के लिए : 9वीं कक्षा का सिलेबस 

    परीक्षा स्थल एवं दिनांक

    स्थान : अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम

    दिनांक : 3 अगस्त 2025 (रविवार)

    यहां करें संपर्क

    विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9109452968 एवं 9424692251 पर संपर्क कर सकते हैं।

    ]]>
    Sun, 03 Aug 2025 08:12:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शपथ ग्रहण : छात्र मेहनत से बना सकते हैं अपनी पहचान, श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में TI गायत्री सोनी ने कहा https://acntimes.com/Students-can-create-their-identity-with-hard-work-TI-Gayatri-Soni https://acntimes.com/Students-can-create-their-identity-with-hard-work-TI-Gayatri-Soni एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कोई भी छात्र मेहनत कर अपनी पहचान बन सकता है तथा अपनी टीम का नाम रोशन कर सकता है। जिसकी टीम मजबूत होगी वह आगे रहेगा। विद्यार्थियों को सभी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।

    यह बात औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने कही। वे श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में आयोजित माध्यमिक कक्षा छात्र परिषद के शपथ समारोह को संबोधित कर रहीं थी। विशिष्ट अतिथि यातायात थाना प्रभारी नीलम चोंगड़ ने कहा कि जो चीज बुरी है उससे हमें दूरी बनाकर रखना चाहिए। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि अभी एक बहुत बुरी चीज है जिसका नाम मोबाइल है। इसका सोच-समझ कर उपयोग करें।

    नशे से दूरी और पद की ली शपथ

    कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि गायत्री सोनी, नीलम चोंगड़, गुरनाम सिंह डंग, अजीत छाबड़ा, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी ने मां सरस्वती व श्री गुरु तेग बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। विद्यार्थियों ने शबद तथा मां सरस्वती की आराधना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, समिति सदस्य सतपाल सिंह डंग, गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर सिंह खालसा, प्राचार्य मेघा वैष्णव प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, इंचार्ज मनीषा ठक्कर आदि ने किया। समारोह में अतिथियों ने नशे से दूरी है जरूरी की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने छात्र परिषद को शेसे पहनाकर, बैच लगाकर व ध्वज प्रदान कर पद की शपथ भी दिलवाई।

    इन्होंने ग्रहण किया पदभार

    हेड बॉय मोहम्मद अली, हेड गर्ल काशवी चौहान, डिसिप्लिन हेड छवि पंवार, स्पोर्ट्स हेड मिष्टि परिहार, बाबा अजीत सिंह हाउस के महक कसेरा, अल्हान मोहम्मद, वेदिका पाइडिया, बाबा जुझार सिंह हाउस के तिथि वर्मा, मोहम्मद ईशान खान, प्राची शर्मा, बाबा जोरावर सिंह हाउस के सारा जरिन मंसूरी, कविश शर्मा, रक्षा कुंवर चंद्रावत, बाबा फतेह सिंह हाउस के सानिध्य चौहान, सैयद नुसरा बी व अल्फिया सिद्दीकी ने पदभार ग्रहण किया। संचालन वैशाली बोरगांवकर व शिवानी सिंह ने किया। आभार प्रदर्शन प्रधान अध्यापिका माहेश्वरी ने माना। अंत में राष्ट्रगान हुआ।

    ]]>
    Thu, 31 Jul 2025 23:18:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Talent Hunt ! प्रतिभा खोज परीक्षा 2025 का आयोजन 3 अगस्त को रतलाम में, अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट दे रहा प्रतिभा पहचानने का अवसर https://acntimes.com/Talent-Search-Exam-2025-to-be-held-on-3rd-August-in-Ratlam https://acntimes.com/Talent-Search-Exam-2025-to-be-held-on-3rd-August-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट शास्त्री नगर द्वारा 3 अगस्त 2025 (रविवार) को प्रतिभा खोज परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा का उद्देश्य कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों में छिपी मेधा व प्रतिभा की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा निर्धारित करना है।

    अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि संस्था का यह प्रयास रतलाम और आसपास के क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल पहचान व सम्मान मिलेगा, बल्कि उन्हें UPSC, NEET, JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

    पुरस्कार, परीक्षा का माध्यम

    प्रतिभा खोज परीक्षा 2025 में प्रत्येक कक्षा (8वीं, 9वीं एवं 10वीं) के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा में उस कक्षा का सिलेबस शामिल होगा जिससे विद्यार्थी एक कक्षा पहले अध्ययनरत था। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। इससे हर विद्यार्थी को अपनी सुविधा अनुसार भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा। 

    पुरस्कार

    प्रथम पुरस्कार : टैबलेट

    द्वितीय पुरस्कार : स्मार्ट वॉच

    तृतीय स्थान : स्मार्ट नोटपैड 

    परीक्षा का सिलेबस एवं माध्यम

    8वीं कक्षा के लिए : 7वीं कक्षा का सिलेबस 

    9वीं कक्षा के लिए : 8वीं कक्षा का सिलेबस

    10वीं कक्षा के लिए : 9वीं कक्षा का सिलेबस 

    परीक्षा स्थल एवं दिनांक

    स्थान : अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम

    दिनांक : 3 अगस्त 2025 (रविवार)

    यहां करें संपर्क

    परीक्षा के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें और आगे बढ़ें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9109452968 एवं 9424692251 पर संपर्क कर सकते हैं।

     पंजीकरण लिंक

    https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf1S9YGx9Z2jtUwvsFxsbazExGEVPVzo9g0DpH4cwszWJ11MA/viewform?usp=header

    ]]>
    Sat, 26 Jul 2025 11:36:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्याह्न भोजन मामला गरमाया ! निलंबित शिक्षकों के समर्थन में शिक्षक और कर्मचारी संगठन लामबंद, प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत CEO से बहाली की मांग की https://acntimes.com/Employees-mobilized-for-the-reinstatement-of-suspended-teachers-in-the-case-of-serving-Sev-Parmal-in-mid-day-meal https://acntimes.com/Employees-mobilized-for-the-reinstatement-of-suspended-teachers-in-the-case-of-serving-Sev-Parmal-in-mid-day-meal एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जनपद के लालगुवाड़ी प्राथमिक स्कूल में बच्चों को सेव-परमल खिलाने के मामले में निलंबित किए गए बीएसी, सीएसी और प्रधानाध्यापक के बचाव में कर्मचारी संगठन लामबंद हो गए हैं। कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत के कार्यपालन अधिकारी शृंगार श्रीवास्तव से मुलाकात कर सभी की बहाली की मांग रखी। सीईओ ने उन्हें इसके लिए यथाशीघ्र कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया।

    पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कुआंझागर जनशिक्षा केंद्र के शासकीय प्राथमिक स्कूल लालगुवाड़ी में मध्याह्न भोजन के समय विद्यार्थियों को सेव-परमल खिलाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीवास्तव के निर्देश पर मध्याह्न भोजन के जिले के नोडल अधिकारी एवं एसीईओ निर्देशक शर्मा ने जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। मामले में एपीसी एवं प्रभारी बीआरसी विवेक नागर, बीएसी भूपेंद्र सिंह सिसौदिया, रतलाम संस्था की प्रधानाध्यापक विजया मैड़ा और जनशिक्षक तथा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष-सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इसके लिए सभी को तीन दिन की मोहलत दी गई थी। तय समय सीमा पूरी होने और स्पष्टीकरण प्राप्त होने से पहले ही एपीसी व प्रभारी बीआरसी को छोड़कर अन्य सभी को निलंबित कर दिया गया था।

    कार्रवाई में निष्पक्षता को लेकर भी उठ रहे सवाल

    उक्त कार्रवाई में निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि मामले में कुंआझागर जनशिक्षा केंद्र जिस बीएसी के जिम्मे आते हैं, उन्हें जांच अधिकारी द्वारा न तो कारण बताओ नोटिस दिया गया और न ही सामान्य पूछताछ ही की गई। इतना ही नहीं मामले में रतलाम जनपद शिक्षा केंद्र के जिस एपीसी और प्रभारी बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था, उसे भी वरिष्ठ अधिकारियों ने बगैर पूछताछ के ही अभयदान दे दिया। 

    प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ के समक्ष रखा पक्ष

    इससे शिक्षकों और कर्मचारी संगठनों में काफी रोष व्याप्त है और वे निलंबित कर्मचारियों की बहाली को लेकर लामबंद हो गए हैं। इसी सिलसिले में जिले के कर्मचारी संगठनों और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ श्रीवास्तव तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक धर्मेंद्रसिंह हाड़ा से पृथक-पृथक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत करवाते हुए कार्रवाई में चूक की बात भी कही। प्रतिनिधिमंडल ने निलंबित शिक्षकों की बहाली की मांग की जिस पर सीईओ श्रीवास्तव ने उन्हें यथाशीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

    यह भी पढ़ें...
    ये है ‘मजाक’ भोजन योजना ! विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन में खीर-पूरी की जगह परोसे मुट्ठीभर परमल और सेव, वीडियो हुआ वायरल, APC सहित 5 को नोटिस

    ये शामिल रहे प्रतिनिधिमंडल में

    वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक एवं अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह राणावत, समग्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जयराज सिंह देवड़ा, समग्र पेंशनर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के जिला अध्यक्ष सुनील गौंड, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश बारोठ, प्रांतीय सचिव मिथिलेश मिश्रा, डॉ. मुनींद्र दुबे, गोपाल बोरिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष चरण सिंह जादव, महेंद्र मांदलिया, भूपेंद्रसिंह सिसौदिया, कैलाश डामर, प्रधानाध्यापक वीरसिंह राणा सहित अन्य शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें...

    बड़ी कार्रवाई ! रतलाम विकासखंड के एक-एक बीएसी, जनशिक्षक और प्रधानाध्यापिक सस्पेंड, बच्चों को मध्याह्न भोजन में परमल परोसने का मामला, देखें आदेश

    ]]>
    Sat, 26 Jul 2025 00:01:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    संस्कार शाला ‘श्री साई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी’ में नया शिक्षण सत्र शुरू, हवन&पूजन के साथ हुआ विद्यारंभ https://acntimes.com/New-academic-session-started-in-Sanskar-Shala-Shri-Sai-Institute-of-Technology https://acntimes.com/New-academic-session-started-in-Sanskar-Shala-Shri-Sai-Institute-of-Technology एसीएन टाइम्स @ रतलाम । तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा देने वाली संस्था ‘श्री साई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी’ संस्कारों की शाला के रूप में भी जानी जाती है। यहां बुधवार को गायत्री हवन और मां सरस्वती के पूजन के साथ नए शिक्षा सत्र का श्री गणेश हुआ। विद्यार्थियों, प्रबंधन और शिक्षकगणों ने नशामुक्ति का संकल्प भी लिया।

    ‘श्री साई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी’ में विद्यारंभ समारोह का आयोजन औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी के आतिथ्य, संस्था के डायरेक्टर विम्पी छाबड़ा, प्राचार्य डॉ. सीमा दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों के आतिथ्य में हुआ। सर्वप्रथम मां गायत्री हवन और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई जिसके बाद दीक्षारंभ आरंभ हुआ जिसकी शुरुआत संस्था, प्राचार्य एवं स्टाफ के परिचय के साथ हुई। संचालक छाबड़ा सहित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफलता के सूत्र भी बताए।

    तिलक लगाकर किया विद्यार्थियों का स्वागत

    इससे पूर्व नव प्रवेशित विद्यार्थियों का संस्था में आगमन पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्कूली शिक्षा के बाद प्रथम बार कॉलेज में शिक्षा अध्ययन करने पहुंचे विद्यार्थियों ने इस तरह स्वागत होने पर प्रसन्नता जाहिर की। बीसीए, बीबीए, बीकॉम तथा बीएससी सहित सभी कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों ने कॉलेज, शिक्षा तथा कॉलेज के स्वतंत्र वातावरण को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की।

    नशा मुक्ति का लिया संकल्प

    समारोह में उपस्थित औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने विद्यार्थियों को पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से बताया और नशे से दूरी है जरूरी के ध्येय वाक्य को सार्थक बुनाने के लिए खुद तो नशे से दूर रहने की सलाह दी ही, औरों को भी ऐसे करने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी सोनी ने सभी को नशे से मुक्त रहने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान संस्था के डायरेक्टर विम्पी छाबड़ा सहित प्राचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

    ]]>
    Thu, 24 Jul 2025 09:44:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    E&Attendance से नहीं छूटेगा पीछा ! 24 से 28 जुलाई तक भोपाल में होगा प्रदेश के हर विकासखंड से मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण https://acntimes.com/Master-trainers-from-every-development-block-of-the-state-will-be-given-training-on-e-attendance-and-educational-portal https://acntimes.com/Master-trainers-from-every-development-block-of-the-state-will-be-given-training-on-e-attendance-and-educational-portal एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश के शिक्षकों को ई-अटेंडेंस (E-Attendance) छुटकारा मिलने की उम्मीद नज़र नहीं आती है। अतिथि शिक्षकों के लिए इसे अनिवार्य करने के बाद अब शिक्षा विभाग अन्य शिक्षकों के लिए इसे लागू करने की तैयारी है। इसमें कोई अड़चन न आए, इसलिए प्रदेश के सभी विकासखंडों से मास्टर ट्रेनर को भोपाल में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    समग्र शिक्षा अभियान (सेकंडरी एजुकेशन भोपाल के संचालक के. के. द्विवेदी द्वारा प्रदेश के सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम संबोधित एक आदेश सोमवार को जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि शैक्षणिक समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई है कि कई शिक्षकों को ई-अटेंस और एजुकेशन पोर्टल 3.0 के संचालन में तकनीकी असुविधा हो रही है। अतः समस्याओं का निराकरण करने के लिए 24, 25, 26 एवं 28 जुलाई को भोपाल में प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। इसमें प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड के प्राचार्य / व्याख्याता / उच्चतर माध्यमिक शिक्षक (कोई भी एक) को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    टेबलेट व कम्प्यूटर का ज्ञान जरूरी

    जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण लेने वालों का चयन संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी / विकासखंड शिक्षा अधिकारी को करना होगा। चयन के लिए संबंधित को कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान होना जरूरी है। उन्हें प्रशिक्षण में टेबलेट लेकर जाना होगा। ये सभी अपने-अपने विकासखंडों में मास्टर ट्रेनर के रूप में काम करेंगे और वहां शिक्षक को एजुकेशनल पोर्टल 3.0 तथा ई-अटेंडेंस एप के संबंध में आने वाली समस्याओं का समाधान करंगे।

    एक दिवसीय, गैर आवासी होगा प्रशिक्षण

    प्रशिक्षण भोपाल के बाणगंगा स्थित पलाश होटल में दिया जाएगा जो एक दिवसीय होकर गैर आवासीय होगा। प्रशिक्षण सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित प्राचार्य / उच्चतर माध्यमिक शिक्षक को सुबह 9.00 बजे नियत स्थल पर उपस्थित होना होगा। यहां उनके नाश्ते और भोजन की भी व्यवस्था होगी। प्रशिक्षण हेतु आने वाले मास्टर ट्रेनरों को TA / DA प्राप्त करने की पात्रता रहेगी जिसका भुगतान उसी संस्था से होगा जहां वे कार्यरत हैं।

    जानकारी के लिए इनसे कर सकते हैं संपर्क

    लोक शिक्षण मप्र के संचालक द्विवेदी के अनुसार सभी जिला शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके जिले के प्रत्येक विकासखंड से एक-एक प्रतिनिधि की उपस्थिति उनके लिए निर्धारित तारीख को सुबह 9.30 बजे के पूर्व आयोजन स्थल पहुंचना सुनिश्चित हो जाए। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए उप संचालक डॉ. महेश जैन से मोबाइल फोन नंबर 9406527501 अथवा सहायक संचालक नूपुर पाटीदार से मोबाइल फोन नंबर 9826688604 पर संपर्क किया जा सकेगा।

    किस दिन, कितने विकासखंडों के लिए प्रशिक्षण

    24 जुलाई 2025 - 90 विकासखंड

    25 जुलाई 2025 – 87 विकासखंड

    26 जुलाई 2025 – 80 विकासखंड

    28 जुलाई 2025 – 56 विकासखंड

    नोट- प्रशिक्षण के लिए सभी विकासखंडों के लिए तारीखवार एक शेड्यूल भी जारी किया गया है।

    किस दिन किस विकासखंड की बारी

    ]]>
    Mon, 21 Jul 2025 22:42:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी कार्रवाई ! रतलाम विकासखंड के एक&एक बीएसी, जनशिक्षक और प्रधानाध्यापिक सस्पेंड, बच्चों को मध्याह्न भोजन में परमल परोसने का मामला, देखें आदेश https://acntimes.com/Ratlam-BAC-jan-shikshak-and-Headmaster-suspended-for-negligence-in-mid-day-meal https://acntimes.com/Ratlam-BAC-jan-shikshak-and-Headmaster-suspended-for-negligence-in-mid-day-meal एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शृंगार श्रीवास्तव ने रतलाम विकासखंड के एक विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BAC), एक जनशिक्षक और प्राथमिक विद्यालय के एक प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों को मध्याह्न भोजन वितरण में लापरवाही का दोषी पाया गया है। मामला बच्चों को खीर-पूरी की जगह मुट्ठीभर परमल और सेव परोसने का है।

    मामला रतलाम जनपद के ग्राम पंचायत लालगुवाड़ी का है। यहां के शाससकीय प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में विद्यार्थियों को परमल और सेव परोसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शृंगार श्रीवास्तव ने जिला पंचायत की मध्यान्ह भोजन शाखा के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा कार्यवाही के निर्देश दिए। शर्मा ने मामले में रतलाम जनपद के सहायक कार्यक्रम समन्यवक विवेक नागर और बीएसी भूपेंद्रसिंह सिसौदिया सहित पांच लोगों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया था।

    यह भी पढ़ें...

    ये है ‘मजाक’ भोजन योजना ! विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन में खीर-पूरी की जगह परोसे मुट्ठीभर परमल और सेव, वीडियो हुआ वायरल, APC सहित 5 को नोटिस

    इन्हें पाया लापरवाही का दोषी

    मामले की विस्तृत जांच हुई तो पता चला कि मध्याह्न भोजन प्रदान करने वाली सरस्वती सहायता समूह की रसोइया अनुपस्थित रहने से भोजन नहीं बन सकता था। इसके चलते प्रधानाद्यापिका विजया मैड़ा द्वारा परमल और सेव मंगवाकर बच्चों को दिए थे। इसमें संवादहीनता और मॉनिटरिंग में लापरवाही भी साबित हुई है। इसके लिए विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक भूपेंद्र सिंह सिसौदिया, जनशिक्षक कैलाश डामोर, प्रधानाध्यापिका विजया मैड़ा एवं सरस्वती स्व सहायता समूह की अध्यक्ष शांति बाई और सचिव कमला बाई को दोषी पाया गया।

    स्व सहायता समूह से छीनी भोजन व्यवस्था

    अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा ने बताया उनके द्वारा जांच प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया था। इसके आदार पर उन्होंने विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक सिसौदिया, जनशिक्षक डामोर, प्रधानाध्यापिका मैड़ा को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही सरस्वती स्व सहायता समूह को उक्त विद्यालय की मध्याह्न भोजन व्यवस्था से पृथक कर  यह व्यवस्था ग्राम पंचायत लालगुवाड़ी को सौंपी गई है।

    ]]>
    Thu, 17 Jul 2025 19:54:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कल से ई&अटेंडेंस अनिवार्य ! अतिथि शिक्षकों को ई&अटेंडेन्स के बाद ही मिलेगा मानदेय, रि&ज्वॉइनिंग के लिए रिक्त पदों की समीक्षा भी होगी https://acntimes.com/e-attendance-is-mandatory-from-tomorrow-Guest-teachers-will-get-honorarium-only-after-e-attendance https://acntimes.com/e-attendance-is-mandatory-from-tomorrow-Guest-teachers-will-get-honorarium-only-after-e-attendance एसीएन टाइम्स @ भोपाल । लोक शिक्षण संचालनालय ने अतिथि शिक्षकों के लिए शत-प्रतिशत ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से लागू करने जा रहा है। संचालनालय ने आगाह किया है कि ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं अतिथि शिक्षकों की रि-ज्वॉइनिंग के लिए स्कूलों में रिक्त पदों की समीक्षा भी की जाएगी।

    अधिकृत जानकारी के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अतिथि शिक्षकों को शत-प्रतिशत ई-अटेंडेन्स ‘हमारे शिक्षक एप’ के माध्यम से दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि यह व्यवस्था 18 जुलाई से प्रदेश में अनिवार्य रूप से लागू होगी। जिन अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति हमारे शिक्षक एप के माध्यम से दर्ज नहीं होगी उनका मानदेय का भुगतान नहीं किया जा सकेगा। इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू किए जाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

    अतिथि शिक्षकों की रि-ज्वॉइनिंग को लेकर आदेश जारी

    लोक शिक्षण संचालनालय ने शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षक आवेदकों की रिक्त पद होने पर री-ज्वॉइनिंग के संबंध में गुरुवार को आदेश भी जारी किया है। इसके लिए समय सारणी नियत करते हुए आवेदकों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। नियत तिथि तारीख के बाद 18 जुलाई 2025 को रिक्त पदों की पुनः समीक्षा की जाएगी। बता दें कि, प्रदेश में करीब 60 हजार से अधिक अतिथि शिक्षक शिक्षण कार्य से जुड़े हुए हैं।

    ]]>
    Thu, 17 Jul 2025 19:07:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नियुक्ति / मनोनयन : जयराज सिंह देवड़ा समग्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोनीत, साथियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं https://acntimes.com/Nomination:-Jairaj-Singh-Devda-nominated-as-Ratlam-District-President-of-Samagra-Shikshak-Sangh https://acntimes.com/Nomination:-Jairaj-Singh-Devda-nominated-as-Ratlam-District-President-of-Samagra-Shikshak-Sangh एसीएन टाइम्स @ रतलाम । समग्र शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष सुरेश दुबे द्वारा रतलाम जिला अध्यक्ष पद पर जयराज सिंह देवड़ा को मनोनीत किया। देवड़ा का मनोनयन नरेंद्र सिंह चौहान द्वारा पारिवारिक व्य स्तता के चलते जिला अध्यक्ष पद से मुक्त होने का आग्रह किए जाने पर किया गया।

    जानकारी के अनुसार समग्र शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक आहूत की गई। इसमें अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान बताया कि वे पारिवारिक व्यस्तता के चलते अभी जिला अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल पाने की स्थिति में नहीं। अतः उन्होंने इस जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष के लिए जयराज सिंह देवड़ा का नाम प्रस्तावित किया जिसका बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसकी जानकारी संघ के प्रांतीय मुख्यालय को दो गई तो प्रांतीय महामंत्री ने भी देवड़ा के नाम की अनुशंसा कर दी। इसके चलते प्रदेश अध्यक्ष सुरेश दुबे ने देवड़ा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।

    बैठक में ये सभी उपस्थित रहे

    जिला स्तरीय बैठक में संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष चरण सिंह जाधव एवं कमल सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना, कोषाध्यक्ष सज्जन सिंह सोनगरा, एम. एल. नागावत, प्रज्ञा पांडेय, शीला लोहिया, सीमा राठौर, संध्या तिवारी, तलत जहां, बी. एल. बुज, नवीन बोरिया, हेमंत बोरिया, अनोखीलाल बसेर, रूप सिंह, लोकेंद्र व्यास, राधेश्याम तोग़ड़े, नरेंद्र सिंह राठौर, श्यामसुंदर भाटी, दातार सिंह शक्तावत, बद्रीलाल पाटिल आदि उपस्थित थे। सभी ने देवड़ा को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

    ]]>
    Fri, 11 Jul 2025 01:24:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Education News ! MP की लोक शिक्षण आयुक्त ने जारी किया फरमान, स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के लिए बताई यह कार्ययोजना https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-Public-Education-Commissioner-issued-an-order-for-schools https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-Public-Education-Commissioner-issued-an-order-for-schools एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश के सभी विद्यालयों में 10 जुलाई गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर 2 दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 9 और 10 जुलाई को होगा। इस संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

    निर्देश में कहा गया है कि पहले दिन 9 जुलाई को विद्यालय में प्रार्थना सभा के बाद शिक्षकों द्वारा गुरू पूर्णिमा के महत्व और पारंपरिक गुरु-शिष्य संस्कृति के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी। विद्यालय में प्राचीन काल में प्रचलित गुरुकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति में प्रभाव विषय पर बच्चों के बीच में निबंध लेखन प्रतियोगिता की जाएगी। विद्यालयों के प्राचार्यों से कहा गया है कि आयोजन के दौरान साधु-संतों, गुरुजन, सेवानिवृत्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों को आमंत्रित किया जाए। इन आयोजन में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। पूर्व विद्यार्थी अपने शाला जीवन के अनुभव को विद्यार्थियों के बीच साझा करेंगे।

    दूसरे दिन यह होगा

    उत्सव के दूसरे दिन 10 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के दिन प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में वीणा वादिनी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर गुरू वंदना की जाएगी। विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा गुरु की महिमा पर केन्द्रित व्याख्यान होंगे। इसी के साथ इस दिन गुरुजन एवं शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों में भारतीय मूल्यों संस्कृति आधारित शिक्षा के लिए कई उल्लेखनीय कदम उठए गए हैं। उनमें से एक विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया जाना भी एक है।

    ]]>
    Mon, 07 Jul 2025 23:33:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ‘अभ्यास’ से सफलता पर सम्मान ! NEET में चयनित हुए अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के छात्रों का सांसद सुधीर गुप्ता ने किया सम्मान, मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया https://acntimes.com/MP-Sudhir-Gupta-honored-the-students-of-Abhyas-Career-Institute-who-were-selected-in-NEET https://acntimes.com/MP-Sudhir-Gupta-honored-the-students-of-Abhyas-Career-Institute-who-were-selected-in-NEET एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के दो विद्यार्थियों का नीट (NEET) में चयन होने पर मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा सम्मान किया गया। सांसद गुप्ता ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाकर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

    अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि वर्ष 2025 की नीट परीक्षा में संस्थान के 125 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसी क्रम में मंदसौर जिले के ग्राम बाबरेचा के मनीष पिता जगदीश कुमावत एवं मोहम्मद जीशान पिता शकील खान ने बेहतर रैंक प्राप्त की। इसके लिए सांसद गुप्ता द्वारा दोनों विद्यार्थियों व उनके माता-पिता का सम्मान किया और मिठाई खिलाई। इस मौके पर डॉ. कुमावत ने सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार जताया।

    ]]>
    Sat, 05 Jul 2025 02:32:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Education News ! 10वीं पास स्टूडेंट भी इंजीनियर बन कर संवार सकते हैं अपना भविष्य, जानिए& इसके लिए क्या, कब और कैसे करना है आपको... https://acntimes.com/Pay-attention-if-you-want-to-become-an-engineer-then-read-this-news https://acntimes.com/Pay-attention-if-you-want-to-become-an-engineer-then-read-this-news एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो पॉलिटेक्निक आपकी राह आसान कर सकती है। आप 13 अगस्त तक कॉलेज लेवल काउंसलिंग के जरिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

    आपने कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आप भी पॉलिटेक्निक कॉलेज से तीन वर्षीय डिप्लोमा कर सकते हैं। पॉलिटेक्निक में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया के दो दौर (पहला और दूसरा) पूरा हो चुका है और अब कॉलेज लेवल काउंसलिंग के दौर में है। इसकी शुरुआत भी 2 जुलाई को हो चुकी है और 13 अगस्त तक चलेगी। यानी अब प्रवेश के लिए सीधे कॉलेज पहुंच कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।

    इंजीनियरिंग की इन ब्रांच में ले सकते हैं प्रवेश

    गोविंदराम तोंदी शासकीय पोलिटेक्निक कॉलेज जावरा के काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष इंदल सिंह के अनुसार कॉलेज में इंजीनियरिंग की चार ब्रांच (सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग) में डिप्लोमा करने की सुविधा है। पहले इन सभी ब्रांच की 60-60 सीटें थीं जो अब बढ़ कर 75-75 हो गई हैं। इनमें EWS श्रेणी की सीटें भी शामिल हैं। वर्तमान में EWS श्रेणी की 7-7 सीटों सहित कुछ अन्य  सीटें भी रिक्त हैं। इन पर प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।

    सप्ताह में तीन दिन होगी काउंसलिंग

    कॉलेज प्रशासन के अनुसार रिक्त सीटों पर प्रवेश कॉलेज लेवल काउंसलिंग के माध्यम से होने हैं। काउंसलिंग 13 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस दौरान सप्ताह में तीन दिन (हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को) प्रवेश लिया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित दिनों में कॉलेज पहुंच कर पंजीयन करवाकर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।

    यह साथ लेकर आएं

    कॉलेज लेवल काउंसलिंग के लिए आपको मूल निवासी प्रमाण-पत्र (अनिवार्य) जिसमें विद्यार्थी का नाम होना जरूरी है, EWS प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने की मार्कशीट, आधार कार्ड, SLC (स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट), पासपोर्ट साइज के 4 फोटो, पंजियन शुल्क, चालान शुल्क और शिक्षण शुल्क साथ में ले जाना होंगे। इन डॉक्यूमेंट के साथ निर्धारित दिवस को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक जावरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंच जाएं। जहां कॉलेज प्रबंधन द्वारा आपका पंजीयन सुनिश्चित करने के बाद प्रवेश देने की प्रक्रिया पूरी करेगा।

    ]]>
    Fri, 04 Jul 2025 20:13:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षा और कौशल विकास में हिन्दी की भूमिका महत्वपूर्ण, विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के पोस्टर के लोकार्पण अवसर पर संतोष चौबे ने कहा https://acntimes.com/Hindi-plays-an-important-role-in-education-and-skill-development-Santosh-Chaubey https://acntimes.com/Hindi-plays-an-important-role-in-education-and-skill-development-Santosh-Chaubey एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नई पीढ़ी को हिन्दी से जोड़ने के लिए वनमाली सृजन केन्द्र रतलाम के आयोजन में 'विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड – 2025 के पोस्टर का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण राष्ट्रीय आजीविका संसाधन संस्थान के सभागार में वरिष्ठ कवि, कथाकार, विश्व रंग के निदेशक, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल एवं डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय खंडवा के कुलाधिपति संतोष चौबे ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एव अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने की।

    लोकार्पण के दौरान संतोष चौबे ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास में हिन्दी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए की कार्यकारी संपादक डॉ. विनीता चौबे, डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय खंडवा के कुलगुरु डॉ. अरुण जोशी, एन.एल.आर.आई. के निदेशक डॉ. अनिल सैनी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संचालन युवा रचनाकार एवं वनमाली सृजन केंद्र रतलाम के अध्यक्ष आशीष दशोत्तर ने किया।

    बता दें कि, डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय खंडवा एवं राष्ट्रीय आजीविका संसाधन संस्थान भदवासा के मध्य अनुबंध हुआ है। इसके अंतर्गत मध्य भारत के युवाओं को उच्च शिक्षा और कौशल विकास आधारित शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान किए जाएँगे। भारतीय संस्कृति को सहेजने की दिशा में भी यह केंद्र सार्थक सहयोग प्रदान करेगा।

    इन्होंने की भागीदारी

    इस अवसर पर वरिष्ठ रचनाकार डॉ. मुरलीधर चाँदनीवाला, सुप्रसिद्ध चित्रकार महावीर वर्मा, शिवमंगल सिंह सुमन शोध संस्थान की निदेशक डॉ. शोभना तिवारी, शायर सिद्दीक़ रतलामी, वरिष्ठ कवि एवं सह संपादक मोहन सगोरिया (इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए), विश्व रंग सचिवालय के सचिव संजय सिंह राठौर, टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के सह निर्देशक विक्रांत भट्ट, डॉ. कारूलाल जमड़ा, कीर्ति शर्मा, मदनलाल यादव, गोपाल उपाध्याय, सुनील व्यास, प्रकाश हेमावत, सुभाष यादव, विनोद झालानी, दुष्यंत व्यास, जुझार सिंह भाटी, कैलाश वशिष्ठ, अलका जोशी, गौरीशंकर खींची, श्याम सुंदर भाटी सहित बड़ी संख्या में मालवा के दूरदराज अंचलों से आईसेक्ट केंद्रों के संयोजकों, वनमाली सृजन केंद्रों के संयोजकों, रचनाकारों ने रचनात्मक भागीदारी की।

    ]]>
    Mon, 30 Jun 2025 02:23:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इंस्पायर अवॉर्ड योजना : जिला स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शनी 25 व 26 जून को, 255 विद्यार्थी अपने विज्ञान के ज्ञान का करेंगे प्रदर्शन https://acntimes.com/Inspire-Award-Scheme-District-level-science-project-and-model-exhibition-on-25th-and-26th-June https://acntimes.com/Inspire-Award-Scheme-District-level-science-project-and-model-exhibition-on-25th-and-26th-June एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन 25 एवं 26 जून को चंपा विहार सागोद रोड, रतलाम पर होगा। इस प्रतियोगिता में जिले के 255 विद्यार्थी अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे। इन विद्यार्थियों के साथ इनके शिक्षक - शिक्षिका भी मौजूद होंगे। इस प्रदर्शनी में शिक्षा सत्र 2023-24 के 122 अवॉर्डी शामिल होंगे जिनमें 53 छात्राएं तथा 69 छात्र होंगे। इसी तरह शिक्षा सत्र 2024-25 के 133 अवॉर्डी शामिल होंगे जिनमें 73 छात्राएं तथा 60 छात्र होंगे।

    उक्त आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजन समिति का गठन किया गया है। आयोजन के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी अशोक लोढ़ा (एडीपीसी - रमसा) तथा संयोजक सी. एल. सालित्रा (एपीसी - रमसा) को तथा जिला विज्ञान अधिकारी जितेंद्र जोशी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आयोजन के लिए 16 समितियों का गठन भी किया गया है, जिन्हें विभिन्न दायित्व दिए गए हैं।

    शुभारंभ 25 जून को होगा

    प्रदर्शनी का शुभारंभ 25 जून को दोपहर 12:30 बजे होगा। मुख्य अतिथि जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, विशेष अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशूराम निनामा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे। अध्यक्षता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. संजय वाते करेंगे।

    समापन 26 जून को होगा

    प्रतियोगिता का समापन 26 जून को दोपहर 3 बजे होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर होंगे। विशेष अतिथि महापौर नगर निगम प्रहलाद पटेल एवं गुजराती साइंस कॉलेज इंदौर के पूर्व प्राचार्य डॉ. पी. के. दुबे होंगे। अध्यक्षता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के पूर्व प्राचार्य डॉ. संतोष जोशी करेंगे।

    ]]>
    Tue, 24 Jun 2025 23:46:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का BHMS प्रथम वर्ष का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा, शिवानी किलोरिया, मोहित परमार और अंजलि जोशी को विशेष सफलता https://acntimes.com/Ratlam-BHMS-first-year-result-of-District-Homeopathic-Medical-College-was-the-best https://acntimes.com/Ratlam-BHMS-first-year-result-of-District-Homeopathic-Medical-College-was-the-best एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म.प्र. मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.एच.एम.एस. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रतलाम का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। शिवानी किलोरिया ने 1400 अंकों में से 999 अंक प्राप्त कर प्रथम, मोहित परमार ने 993 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं अंजलि जोशी ने 947 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे सभी परीक्षार्थियों में अपार हर्ष और उल्लास है।

    डॉ. एस.एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के संस्था चेयरमैन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अभिजीत देशमुख, संचालक नीरज त्रिवेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, एवं समस्त टीचिंग स्टाफ ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

    ]]>
    Tue, 24 Jun 2025 02:56:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी सफलता ! NEET&2025 में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने फहराया उपलब्धि का परचम, सभी 296 विद्यार्थी क्वालिफाई, 125 ने मेडिकल कॉलेज में सीट सुनिश्चित की, निकला विजय जुलूस https://acntimes.com/Abhyas-Career-Institute-hoisted-the-flag-of-achievement-in-NEET-2025-ensured-successful-seats-for-all-296-students https://acntimes.com/Abhyas-Career-Institute-hoisted-the-flag-of-achievement-in-NEET-2025-ensured-successful-seats-for-all-296-students एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने के सपनों को साकार करने में अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट बड़ी भूमिका निभा रहा है। संस्था ने NEET-2025 में एक बार फिर अपनी उपलब्धि का परचम फहराया है। यहां अध्ययनरत सभी 296 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है जिनमें से 125 ने अपने लिए मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट भी सुरक्षित कर ली है।

    शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि NEET-2025 का रिज़ल्ट घोषित हो चुका है। इंस्टिट्यूट के 296 विद्यार्थियों ने नीट दी थी और शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने क्वालिफाई कर लिया है। 125 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना डॉक्टर बनने का सपना साकार करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए MBBS की सीट भी सुनिश्चित कर ली है।

    पगड़ी पहनाई, मुंह मीठा कराया, जुलूस भी निकाला

    सभी चयनित विद्यार्थियों का पगड़ी पहनाकर व मंगल तिलक कर सम्मानित किया गया। इसके बाद विजय जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल विद्यार्थियों स्टाफ का शहर के विभिन्न चौराहों पर रहवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और बधाई दी। डायरेक्टर व स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी का मुँह भी मीठा करवाया गया।

    इन्होंने तो कमाल कर दिया

    कई विद्यार्थियों ने बारहवीं बोर्ड के साथ मेडिकल कॉलेज में अपने सीट सुनिश्चित की है। संस्थान की गरिमा डुडवे पूरे भारत में 254वीं रैंक के साथ एम्स में अपनी सीट सुनिश्चित की है। वहीं मोहम्मद जीशान ने 538, मनीष कुमावत ने 535 अंक हासिल किए। दक्ष कुमावत ने कक्षा बारहवीं में 89% के साथ मेडिकल कॉलेज में सीट सुनिश्चित की।

    परीक्षा में ये हुए सफल

    मोहम्मद जीशान पिता शकील, भव्य पिता नितिन जैन, विवेक पिता हरिप्रसाद, प्रियंका पिता कैलाश, रचना  पिता रमेश, वैभव पिता राजन, तनुश्री पिता श्याम, दक्ष पिता राजेश, गरिमा पिता इंदर सिंह, मनीष पिता जगदीश, तनीषा पिता अरविंद, दिव्या पिता कैलाश, अक्षत पिता नाहर सिंह, मीनाक्षी पिता भगवतीलाल, पायल पिता गोपाल, सेवाराम पिता रूमाल सिंह, निशा पिता मुकेश, ललिता पिता रतन, वंदना पिता उदयलाल, अर्पिता पिता मांगीलाल, प्रतीक्षा पिता जितेन्द्र, सागर पिता बालचंद्र, रिया पिता प्रेम सिंह, तनवीर पिता जगदीश, कल्पना पिता छगनलाल, कृष्णा पिता जगदीश, रानू पिता प्रेम सिंह, मोक्षा पिता रीतेश जैन, निहारिका पिता मुकेश, अरीना पिता मुकेश, करीना पिता मुकेश, मोनिका पिता बालचंद्र, अन्नू पिता पूंजीलाल, भक्ति पिता दुबेसिंह, करण पिता संजय, निशा पिता बद्रीलाल, पायल पिता सत्तू, संतोषी पिता रुसमाल, अमीषा, रोहित पिता अनिल, आशा पिता समरथ, आयुषी पिता अंतरसिंह, कपिल पिता भंवरलाल, पलक पिता मेथू सिंह, एस्टर पिता मधुसिंह, मनीष डोडियार, राहुल पिता मिट्ठूसिंह, विनय पिता नवल सिंह, अंकिता पिता रमेश, गोपाल पिता मुकेश, अन्तिमबाला पिता कमल सिंह, साक्षी पिता सोहन सिंह, आयुषी पिता मुकेश, दीपिका पिता हरिओम, शशिभ पिता भरत, रंजीता पिता मुकेश, रोशनी पिता मुकेश, मोनिका पिता मुकेश, भूमिका पिता घनश्याम, दिनेश पिता जालम, सुनीता पा बाबूलाल, बलसिंह पिता बाली, इतु पिता कालूराम, अमृत पिता हेमराज, ऋचा पिता मुकेश, सीता पिता मुकेश, रंजन पिता बाबू, बंटी पिता भील अमलियार, अजय पिता मांगीलाल, शानू पिता रामशंकर, पुष्पा पिता जेता,  महेश पिता राकेश, अनिल पिता भेरूलाल, सोहन पिता अशोक, मनीष पिका मुंशी, उर्मिला पिता तीरसिंह, सुनीता पिता मनसू, वंदना पिता थॉमस, माया पिता राजूलाल भूरिया, अनिल पिता भेरूलाल, आशीष पिता दसूजेमा भूरिया।

    ]]>
    Thu, 19 Jun 2025 11:12:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शुरू होगा नया पाठ्यक्रम ! अब स्टूडेंट रॉयल कॉलेज से प्राप्त कर सकेंगे एम. फार्मा शिक्षा, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने दी अनुमति https://acntimes.com/Ratlams-Royal-College-gets-permission-to-start-M-Pharma-course https://acntimes.com/Ratlams-Royal-College-gets-permission-to-start-M-Pharma-course एसीएन टाइम्स @ रतलाम । फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) नई दिल्ली ने रतलाम के रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज को एम. फार्मा (M. Pharma) पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की है। यह पाठ्यक्रम इसी शिक्षा सत्र (2025-26) से शुरू हो जाएगा। इससे विद्यार्थियों को इसकी शिक्षा हासिल करने के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

    यह जानकारी रॉयल कॉलेज के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने दी। उन्होंने बताया कि रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स वर्ष 2008 से बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी. फार्मेसी) तथा वर्ष 2020 से डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी. फार्मेसी) पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। गुगालिया के अनुसार रॉयल कॉलेज फार्मेसी में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने वाला रतलाम जिले का सबसे पहला महाविद्यालय है। गुगालिया के अनुसार फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा रॉयल कॉलेज की अधोसंरचना, प्राध्यापकों एवं उपलब्ध संसाधनों को दृष्टिगत रखते हुए एम. फार्मा पाठ्यक्रम को इसी सत्र से प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की गई है। रॉयल कॉलेज में एम. फार्मा फार्मास्युटिक्स ब्रांच में अध्ययन करवाया जाएगा।

    मेडिकल लाइसेंस कर सकते हैं प्राप्त

    गुगालिया ने बताया कि रॉयल कॉलेज में संचालित बी. फार्मेसी एवं डी. फार्मेसी पाठ्यक्रम को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) से अनुमोदन पूर्व से प्राप्त है। साथ ही साथ इन दोनों पाठ्यक्रमों को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) की सेक्शन 12 की अनुमति भी प्राप्त है। इससे रॉयल महाविद्यालय से अध्ययनरत विद्यार्थियों को मेडिकल लायसेंस प्राप्त करने की पात्रता बन जाती है। रतलाम जिले में केवल रॉयल इंस्टीट्युट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज को ही फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) से अनुमति के साथ साथ सेक्शन 12 की अनुमति भी प्राप्त है। इससे यहां अध्ययनरत विद्यार्थी अपने मेडिकल लायसेंस प्राप्ति की अग्रिम प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।

    यह फायदा होगा इस पाठ्यक्रम से

    फार्मास्युटिक्स विषय में विद्यार्थियों को दवाइयों के निर्माण, विकास और वितरण संबंधित समस्त पहलुओं का अध्ययन कराया जाता है। इससे विद्यार्थियों को फार्मास्युटिक्स कंपनियों के विभिन्न विभागों जैसे पैकेजिंग, मार्केटिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और उत्पादन संबंधित रोजगार आसानी से प्राप्त हो जाते हैं।

    ये पाठ्यक्रम भी होंगे शुरू

    चेयरमैन गुगालिया ने बताया कि, अगले शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में फार्मास्युटिकल कैमेस्ट्री, फार्माकोग्नॉसी, फार्माकोलॉजी ब्रांच में एम. फार्मा प्रारम्भ किया जाएगा। रॉयल महाविद्यालय में एम. फार्मा पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति प्राप्त होने पर संस्था के निर्देशक, प्राचार्यगण, प्राध्यापकगण एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।

    ]]>
    Thu, 19 Jun 2025 00:31:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर ! जिला पंचायत उपाध्यक्ष निनामा ने APC विवेक नागर की प्रतिनियुक्ति खत्म करने के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र, जनशिक्षक से मारपीट के आरोपी को BRC का प्रभार देने पर आपत्ति जताई https://acntimes.com/Ratlam-District-Panchayat-Vice-President-Keshuram-Ninama-demanded-the-termination-of-the-deputation-of-APC-Vivek-Nagar https://acntimes.com/Ratlam-District-Panchayat-Vice-President-Keshuram-Ninama-demanded-the-termination-of-the-deputation-of-APC-Vivek-Nagar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशूराम निनामा ने रतलाम विकासखंड के पूर्व बीआरसी विवेक नागर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिख कर नागर की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर शिक्षा विभाग में मूल पद पर भेजने के लिए कहा है। निनामा ने नागर को एपीसी बनाए जाने को लेकर भी आपत्ति ली है। इसके लिए उन्होंने डीपीसी पर नियमों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है।

    जिला पंचायत उपाध्यक्ष निनाना ने कलेक्टर को लिखे पत्र में बताया गया है कि जन शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले पूर्व बीआरसी विवेक नागर के विरुद्ध कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन होने और विभागीय जांच जारी होने के बावजूद जिला अधिकारियों ने डीपीसी कार्यालय के साथ सांठ-गांठ कर नियम विरुद्ध एपीसी (सहायक परियोजना समन्वयक) बना दिया है। निनामा का आरोप है कि है कि जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) धर्मेंद्र सिंह हाड़ा ने राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के नियमों को ताक पर रखते हुए तथा जिला समिति को अंधेरे में रखकर पूर्व बीआरसी नागर को नियमानुसार मूल पद पर नहीं भेजते हुए एपीसी बना दिया है, जो नियम के विपरीत है।

    नियम विरुद्ध बनाया एपीसी

    जिला पंचायत उपाध्यक्ष के अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशों एवं नियमों में स्पष्ट उल्लेख है कि बीआरसी और एपीसी के रिक्त पदों पर जिन लोक सेवकों का न्यायालय प्रकरण या विभागीय जांच लंबित है, उनका चयन चयन बीआरसी और एपीसी जैसे पदों के लिए नहीं किया जाना है। इसके उलट जिस विवेक नागर को एपीसी बनाया गया है उनके विरुद्ध जन शिक्षक के साथ मारपीट का मामला दर्ज है।

    आर्थिक अनियमितताओं की जांच प्रचलित होने की भी कही बात

    निनामा की मानें तो आलोट एवं जावरा में बीआरसी के पद पर रहते हुए उनके द्वारा की गई कई गड़बड़ियां भी उजागर हो चुकी हैं। उनकी आर्थिक अनियमितताओं की जांच भी प्रचलित है। इसके बावजूद रतलाम का बीआरसी बनाना शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। निनामा ने मांग की है कि शासन की योजनाओं में सेंध मारकर पलीता लगाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल पद पर भेजा जाना चाहिए।

    संगठन की मांग और सीईओ की सक्रियता से शुरू हुई प्रक्रिया

    बता दें कि, जिला पंचायत सीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी ने बीआरसी, बीएसी और जनशिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारीद्वय ने इन पदों के लिए अलग-अलग आदेश जारी कर प्रतिनियुक्ति के लिए इच्छुक शिक्षकों से सहमति व आवेदन चाहे गए हैं। बीआरसी के लिए सहमिति व आवेदन देने के लिए 5 जून 2025 की तारीख नियत की गई है। गौरतलब है कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र ने पूर्व में जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव से मुलाकात कर 4 से 6 साल की प्रतिनियुक्ति अवधि कर चुके बीआरसी, बीएसी और जन शिक्षकों के स्थान पर और रिक्त पदों पर नई प्रतिनियुक्तियां करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था। सीईओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करवाई।

    यह भी देखें : BREKING NEWS ! रतलाम विकासखंड का रिक्त BRC पद भरने के लिए आदेश जारी, जिला शिक्षा अधिकारी ने संकुल प्राचार्यों को दिए निर्देश

    सीईओ ने दिखाई संजीदगी तो शिक्षकों ने दिया धन्यवाद

    रिक्त पद भरने के लिए काउंसलिंग की मांग को लेकर जिला पंचायत सीईओ श्रीवास्तव द्वारा संजीदगी दिखाए जाने पर पिछले दिनों आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे पुनः मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौंड, युगल किशोर पाल, हरिराम जाटवा, कैलाशचंद्र राठौर, प्रकाश वर्मा, अर्जुन राठौर, सावन पारगी आदि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने काउंसलिंग में उच्च पद प्रभार (प्राथमिक शिक्षक से माध्यमिक शिक्षक बने) शिक्षकों को भी प्रक्रिया में शामिल करने का अनुरोध किया। इस संबंध में उन्होंने गजट नोटिफिकेशन तथा उज्जैन में हुई प्रतिनियुक्ति से संबंधित आदेश की प्रति भी सौंपी। सीईओ ने इस मुद्दे पर भी तत्काल एक्शन लिया और उसी समय शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा केंद्र के जिम्मेदारों को तलब कर नाराजगी जताई।

    यह भी देखें : अब जागे जिम्मेदार ! BAC और CAC के रिक्त पद भरने के लिए CEO ने जारी किया आदेश, कहां कितने पद रिक्त हैं जानने के लिए पढ़ें यह खबर

    ]]>
    Fri, 06 Jun 2025 23:53:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शैक्षिक संवाद ! सांदीपनी विद्यालय (सीएम राइज) विनोबा स्कूल में 4 परीक्षा परिणाम शत&प्रतिशत रहने पर शिक्षकों का किया सम्मान, सुधार  क्षेत्र चिह्नित कर उच्चतर लक्ष्य का निर्धारण भी किया https://acntimes.com/Teachers-were-felicitated-at-Sandipani-Vidyalaya-CM-Rise-Vinoba-in-Ratlam-for-100-percent-result-in-4-exams https://acntimes.com/Teachers-were-felicitated-at-Sandipani-Vidyalaya-CM-Rise-Vinoba-in-Ratlam-for-100-percent-result-in-4-exams एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज) विनोबा रतलाम में शुक्रवार को अकादमिक संवाद का आयोजन किया गया। चार परीक्षाओं का परिणाम 100 फीसदी रहने की समीक्षा की गई। साथ ही सभी शिक्षकों को इसके लिए मुंह मीठा करा कर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

    शैक्षिक संवाद का विषय परीक्षा परिणाम की समीक्षा और बेहतर समन्वय से मिली सफलता रहा। इसमें संस्था के उप प्राचार्य और अकादमिक प्रभारी गजेंद्र सिंह राठौर ने टीम बिल्डिंग की प्रक्रिया, एक लक्ष्य आधारीय टीम की संकल्पना और उसके महत्व पर चर्चा आधारित संवाद किया। इस दौरान ऑडियो-विजुयल माध्यम से डेटा आधारित चर्चा सत्र में साइकल ऑफ ग्रोथ मॉडल की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया।

    शिक्षकों ने व्यक्त किए विचार

    इसके पूर्व बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने हेतु संस्था के समस्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। परीक्षा परिणाम के विभिन्न सकारात्मक आयामों की चर्चा की गई। अकादमिक संवाद में विद्यालय कार्य योजना तथा विभिन्न सुधार के क्षेत्र को चिह्नित कर टीम संकल्पना के माध्यम से उच्चतर लक्ष्य का निर्धारण किया गया। शिक्षकों ने टीम बिल्डिंग, अपनी अपेक्षाओं, व्यक्तिगत उपलब्धियों जैसे विभिन्न आयामों पर विचार व्यक्त किए। बता दें कि शिक्षा सत्र 2024-25 में संस्था का 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 रहा। 

    30 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया भाग

    संस्था के शिक्षक अजय मरमट ने अंतराष्ट्रीय स्तर के विद्यालय रिवर साइड अहमदाबाद के विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी। संचालन हीना शाह ने किया। आभार कविता वर्मा ने माना। प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा, सीमा चौहान सहित तीस शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संवाद में भाग लिया।

    ]]>
    Fri, 06 Jun 2025 19:44:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    उद्घाटन&लोकार्पण : आलोट में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय&2 का लोकार्पण 6 जून को, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में देंगे सौगात https://acntimes.com/Inauguration-of-PM-Shri-School-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya-2-in-Alot-on-June-6 https://acntimes.com/Inauguration-of-PM-Shri-School-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya-2-in-Alot-on-June-6 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के आलोट में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय-2 का लोकार्पण 6 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, एमएसएमई विभाग के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरौजिया एवं आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर पुलिस विभाग द्वारा ट्रैफिक और वाहनों की पार्किंग का प्लान भी जारी किया है।

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार 6 जून को आलोट जिला रतलाम के भ्रमण पर रहेंगे। वे शाम 4.30 बजे आलोट स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट एवं छात्रावास और स्टाफ क्वार्टरों का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद आलोट से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी दिन सीएम राइज स्कूल का उद्घाटन भी होगा। समारोह में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी आलोट आ रहे हैं। पीएम श्री विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल तेली ने बताया आयोजन को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैं।

    ऐसी रहेगी ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था

    06 जून को मुख्यमंत्री यादव के आलोट आगमन के चलते यातायात पुलिस विभाग द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग का प्लान जारी किया गया है। यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें। यातायात पुलिस रतलाम का अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिये चार पहिया वाहनों को लेकर भ्रमण के दौरान क्षेत्र में प्रवेश नही करे एवं निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अनिवार्य रूप से पार्किंग करें अन्यथा यातायात मार्ग अवरुध्द होने की स्थिति में वाहनों को क्रेन से टोइंग किया जा सकता है।

    1. नापाखेड़ा (फन्टा) से लेकर कारगिल चौराहा तक भ्रमण के दौरान नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमें भारी वाहन व समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
    2. आगर बड़ौद बायपास से रेलवे फाटक विक्रमगढ़ तक भ्रमण के दौरान नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमे भारी वाहन व समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
    3. रामसिंग दरबार से कारगिल चौराहा तक भ्रमण के दौरान नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमें भारी वाहन व समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
    4. कृषि उपज मण्डी से कारगिल चौराहा तक भ्रमण के दौरान नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमें भारी वाहन व समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

    वाहन पार्किंग व्यवस्था

          1 (A). VIP वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था हेलीपेड के लेफ्ट साइड में की गई है।

          2 (A). VIP वाहनों की पार्किंग सी.एम. राइज स्कूल के पास की गई है।

          2 (B). आम जनता के वाहनों की पार्किंग थाना परिसर पर की गई है।

          3 (A). VIP वाहनों की पार्किंग जवाहर नवोदय विधालय के पास की गई है।

          3 (B). आम जनता के वाहनों की पार्किंग नापाखेड़ा फन्टे पर भी की गई है।

    ]]>
    Thu, 05 Jun 2025 22:58:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मीडिया स्किल समर कैंप : बॉलीवुड के लेखक व रंगकर्मी अरुण शेखर ने रतलाम के विद्यार्थियों को सिखाई कहानी कहने और थिएटर की कला https://acntimes.com/Ratlam-students-learnt-the-art-of-storytelling-and-theatre-in-summer-camp https://acntimes.com/Ratlam-students-learnt-the-art-of-storytelling-and-theatre-in-summer-camp एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सीएम राइज स्कूल विनोबा, जिसे अब सांदीपनी विद्यालय के नाम से जाना जाता है, में सक्षम संचार फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय मीडिया स्किल समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के दूसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों को कहानी सुनाने, ओपन माइक और थिएटर की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में संचार कौशल निखारने के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

    दूसरे दिन के सत्र का संचालन प्रसिद्ध फिल्म लेखक एवं रंगमंचकर्मी अरुण शेखर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र द्विवेदी के सत्र से हुई। इसमें उन्होंने रेडियो के आज के दौर में प्रासंगिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आवाज में उतार-चढ़ाव के माध्यम से परिदृश्य प्रस्तुत करने की रेडियो तकनीकों से परिचित कराया। द्विवेदी ने कहा, "रेडियो आज भी एक सशक्त माध्यम है, जिसकी पहुंच गांव से लेकर शहर तक है। अच्छे बोलने के कौशल वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है।"

    अच्छा कहानीकार बनने के लिए सजग पर्यवेक्षक बनें- अरुण शेखर

    प्रसिद्ध फिल्म लेखक और रंगमंच विशेषज्ञ अरुण शेखर ने विद्यार्थियों को प्रभावशाली कहानी कहने की कला सिखाई। ओपन माइक सेशन में उन्होंने कहा, "एक अच्छा कहानीकार बनने के लिए आपको एक सजग पर्यवेक्षक होना चाहिए। ओपन माइक मंच युवाओं के लिए तेजी से उभरता हुआ अवसर है, क्योंकि लोग अब अनसुनी कहानियाँ सुनना चाहते हैं।" उन्होंने नियमित अभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया और छात्रों को अपने विचारों को आत्मविश्वास से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।

    संचार कौशल हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है- अर्चना शर्मा

    सत्र का संचालन सक्षम संचार फाउंडेशन की निदेशक अर्चना शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि संचार कौशल आज लगभग हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी बन चुके हैं। उन्होंने छात्रों को डिजिटल युग में मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग, जनसंचार और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कौशलों से परिचित कराया। सांदीपनी विद्यालय विनोबा की प्राचार्य संध्या वोरा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर के तहत पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। करियर प्रभारी मनीषा चौधरी ने बताया कि छात्रों में रचनात्मक लेखन, द्विभाषीय अभिव्यक्ति और संवाद कौशल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    अभिव्यक्ति और संचार कौशल विकसित करने का मौका- गजेंद्र सिं राठौर

    विद्यालय के उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया के क्षेत्र में उभरते अवसरों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा, "यह शिविर छात्रों के लिए रचनात्मक अभिव्यक्ति और पेशेवर संचार कौशल विकसित करने का सुनहरा अवसर है।

    40 विद्यार्थियों को दिया जा रहा कैंप

    कार्यक्रम की समापन टिप्पणी और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की करियर प्रभारी मंजुलिका खरे ने दिया। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से तीन दिवसीय इस शिविर में प्रत्येक दिन सुबह 8 से 11 बजे तक 40 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप में सोशल मीडिया मैनेजमेंट, वीडियो प्रोडक्शन, इंटरैक्टिव वर्कशॉप्स, पॉडकास्टिंग आदि विषयों पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

    ]]>
    Wed, 04 Jun 2025 22:41:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अवसर प्रतिभा निखारने का : सांदीपनी विद्यालय विनोबा रतलाम में 3 दिवसीय समर कैंप आज से, सक्षम संचार संस्था देगी मीडिया कौशल का प्रशिक्षण https://acntimes.com/3-day-summer-camp-starts-today-at-Sandipani-Vidyalaya-Vinoba-Ratlam https://acntimes.com/3-day-summer-camp-starts-today-at-Sandipani-Vidyalaya-Vinoba-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सक्षम संचार संस्था द्वारा सांदीपनी विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) विनोबा रतलाम में 3 दिवसीय समर केम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 3 से 5 जून 2025 तक आयोजित होगा। इसमें विद्यार्थियों को मीडिया की गतिशील दुनिया के बारे में जानने और इस क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। कैम्प में मीडिया के विभिन्न आयामों को जानने और जाने-माने पत्रकारों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

    समर कैंप का आयोजन सक्षम संचार संस्था की संस्थापक अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में होगा। इसका उद्देश्य युवा छात्रों को पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग और जनसंचार तथा जनसंपर्क के क्षेत्र में नवीनतम कौशल से परिचित कराना है। इसमें तकनीकी ज्ञान के साथ ही छात्रों को रचनात्मकता विचारों को व्यक्त करने, इंटरेक्टिव कार्यशालाएं, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, वीडियो प्रोडक्शन और पॉडकास्टिंग आदि के बारे में भी बताया जाएगा।

    40 प्रतिभागी सीख सकेंगे मीडिया स्किल्स

    सांदीपनी विद्यालय विनोबा के करियर प्रभारी मंजुलिका खरे और मनीषा चौधरी के अनुसार प्राचार्य संध्या वोरा के निर्देश पर विद्यार्थियों के पंजीयन का कार्य हो चुका है। तीनों दिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक 40 प्रतिभागियों को मीडिया स्किल्स सिखाने की योजना है। सांदीपनी विद्यालय के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आयोजन में संस्था के विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक कौशल, द्वि-भाषा लेखन कला विकसित करने का अवसर मिलेगा।

    ]]>
    Tue, 03 Jun 2025 02:05:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    News for students ! 10वीं और 12वीं के अनुत्तीर्ण विषयों के आवेदन करने का आखिरी अवसर 8 जून तक, ऑनलाइन करना होगा आवेदन https://acntimes.com/The-last-chance-to-apply-for-failed-subjects-of-10th-and-12th-is-till-8th-June https://acntimes.com/The-last-chance-to-apply-for-failed-subjects-of-10th-and-12th-is-till-8th-June एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं में अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों को पुनः परीक्षा देने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए मंडल ने अंतिम अवसर प्रदान किया है। विद्यार्थी अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा देने के लिए 8 जून को रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। मंडल के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार आवेदन केवल वही विद्यार्थी कर सकेंगे जो किसी विषय में अनुत्तीर्ण हैं।

    ]]>
    Sun, 01 Jun 2025 11:07:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षा शिखर सम्मान : श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस ने किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, प्रश्नोत्तरी और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी हुआ https://acntimes.com/Shri-Yogendra-Sagar-Institute-of-Technology-and-Science-honored-talented-students https://acntimes.com/Shri-Yogendra-Sagar-Institute-of-Technology-and-Science-honored-talented-students एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में शिक्षा शिखर सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इसमें मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा सीबीएसई के हायर सेकंडरी के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पद एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, प्रश्नमंच और मनोरंजग गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

    मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि उद्योगपति सुशील अजमेरा, ख्यात मैराथन धावक एवं जीएसटी के सेवानिवृत्त सहायक कमिश्नर विज सोहनी (इंदौर) रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत करने तथा अपने बुद्धि कौशल का प्रयोग कर अपने परिवार, संस्थान तथा शहर का नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि सोहनी ने इस मौके पर कई रोचक जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को स्व-अनुशासन तथा स्वयं पर विश्वास रखकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    त्रैमासिक मुख पत्र का हुआ विमोचन

    कार्यक्रम में अतिथियों ने संस्थान द्वारा अपने इंजीनियरिंग, प्रबंधन तथा साइंस के विद्यार्थियों का पदक और प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में आकर्षक पैकेज पर ख्यात कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले, विभिन्न खेलों की राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थी शामिल रहे। अतिथियों ने संस्था के त्रैमासिक मुख पत्र एसवायएसआईटीएस क्रॉनिकल का विमोचन भी किया।

    कौशल विकास की तकनीक को अपनाने का आह्वान

    संस्थान के पितृ पुरुष संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा “टंच” तथा अध्यक्ष भरत शर्मा “टंच" ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अध्ययन के साथ-साथ कौशल विकास की तकनीकों से अपने आपको अद्यतन करते रहें। वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा एवं वरदान शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद अवसरों की जानकारी विद्यार्थियों से साझा की। संचालन प्रो. अंशिता शर्मा, मीमांसा मिश्रा तथा पूनम चौहान ने किया। निदेशक डॉ. गिरीश शाह ने आभार माना।

    ]]>
    Fri, 30 May 2025 23:26:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अब जागे जिम्मेदार ! BAC और CAC के रिक्त पद भरने के लिए CEO ने जारी किया आदेश, कहां कितने पद रिक्त हैं जानने के लिए पढ़ें यह खबर https://acntimes.com/The-process-of-appointment-of-BAC-and-CAC-started-in-Ratlam-District-Panchayat-CEO-issued-order https://acntimes.com/The-process-of-appointment-of-BAC-and-CAC-started-in-Ratlam-District-Panchayat-CEO-issued-order एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में विकासखंड अकादमिक समन्वयक तथा जनशिक्षकों (CAC) के पदों पर भर्ती के लिए आदेश जारी हो गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शृंगार श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में उक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति चाहने वालों की सहमति और जानकारी भेजने के लिए 16 जून, 2025 की समय सीमा मुकर्रर की है।

    जारी आदेश के साथ ही जिले के विभिन्न विकासखंडों में रिक्त बीएसी और जनशिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी भी दी गई है। ये पद प्रतिनियुक्ति और काउंसलिंग के माध्यम से भरे जाएंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मचारी 4 साल या इससे अधिक समय से प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं, वे इन पदों के लिए पात्र नहीं होंगे। इसी के साथ ऐसे कर्मचारी भी अपात्र माने जाएंगे जिनकी प्रतिनियुक्ति पूर्व में अनियमितता के कारण वापस ली जा चुकी है।

    बीएसी के 14 पद रिक्त हैं जिले में

    जानकारी के अनुसार जिले में बीएसी के कुल 14 पद रिक्त हैं। इनमें सबसे ज्यादा 4 पद पिपलौदा में रिक्त हैं। वहीं जावरा में 3, रतलाम, सैलाना व बाजना में 2-2 तथा आलोट में 1 पद रिक्त है। इसके अलावा 3 पद ऐसे भी हैं जिनकी प्रतिनियुक्ति को 4 वर्ष या इससे ज्यादा समय हो गया है, उन्हें भी रिक्त माना जाएगा और उन पर भी नई प्रतिनियुक्ति की जाएगी। ऐसे बीएसी की संख्या 5 है जिनमें से आलोट के 3 तथा रतलाम व जावरा का 1-1 पद शामिल है।

    जनशिक्षक के 83 पद रिक्त

    जिले में जनशिक्षकों के 83 पद रिक्त हैं। इससे अकादमिक कार्य और विद्यालयों के निरीक्षण सहित अन्य कार्यों में काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा 20 पद बाजना विकासखंड में और सबसे कम 7 पिपलौदा में रिक्त हैं। वहीं रतलाम में 18, जावरा में 14 तथा आलोट और सैलाना में 12-12 पद रिक्त हैं। इसके अलावा कुछ पद ऐसे भी हैं जिन पर 4 वर्ष या इससे ज्यादा समय से भी जनशिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। 4 साल की प्रतिनियुक्ति पूरी कर चुके जनशिक्षकों की संख्या 13 है जिनमें 2 रतलाम के, 4 जावरा के, 3 पिपलौदा के और 4 आलोट विकासखंड के शामिल हैं। इनकी प्रतिनियुक्ति के चार वर्ष इसी साल 13 सितंबर को पूरे हो रहे हैं। ऐसे पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और कर्मचारियों का चयन भी कर लिया जाएगा। हालांकि उन्हें प्रभार 13 सितंबर के पश्चात ही मिलेगा।

    अब तक टल रही थी काउंसलिंग, ज्ञापन दिया तो जागे जिम्मेदार

    बता दें कि, बीएसी एवं जनशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को लेकर अब तक जिला शिक्षा केंद्र के जिम्मेदार पूरी तरह उदासीन थे। जिले में 80 प्रतिशत बीएसी और जनशिक्षकों के पद रिक्त होने के बाद भी काउंसलिंग नहीं की जा रही थी। इन पदों पर चार वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति होती है जबकि कई बीएसी और जनशिक्षकों को 6 वर्ष होने के बाद भी नहीं हटाया जा रहा था। कई तो 10-10 साल से इन्हीं पदों पर जमे हुए हैं। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, महेंद्र सिंह भाटी, हरीराम जाटवा, सावन पारगी, किरण पाटीदार, राजेद्र चौहान, प्रकाश वर्मा, मुकेश नंदवाना, विजय डोडियार आदि ने जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा था।

    डीपीसी पर लगाया था जानबूझ कर विलंब करने का आरोप

    ज्ञापन में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) द्वारा कतिपय बीएसी और सीएसी (जनशिक्षकों) अनुचित लाभ देने का आरोप लगाया था। प्रतिनिधिमंडल का आरोप था कि डीपीसी जानबूझ कर काउंसलिंग नहीं कर रहे हैं और विलंब किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ श्रीवास्तव को बताया था कि ज्ञापन देने और कई बार संपर्क करने के बाद भी डीपीसी मामले को टाल रहे हैं। पहले उन्होंने नवंबर में प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया था, उसके बाद दिसंबर और फिर जनवरी का आश्वासन दिया। फिर कह दिया कि फरवरी में परीक्षा के बाद प्रक्रिया शुरू होग और अप्रैल में नए जनशिक्षक एवं बीएसी मिल जाएंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ को छतरपुर व शिवपुरी जिले में अवधि पूरी होने पर प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के आदेश तथा उज्जैन जिले में काउंसलिंग के आदेश की छायाप्रतियां भी सौंपी थी। 

    बीएसी और सीएसी की प्रतिनियुक्ति के लिए जारी आदेश

    इन प्रारूप में देनी है जानकारी और सहमति

    ]]>
    Tue, 27 May 2025 22:39:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    BREKING NEWS ! रतलाम विकासखंड का रिक्त BRC पद भरने के लिए आदेश जारी, जिला शिक्षा अधिकारी ने संकुल प्राचार्यों को दिए निर्देश https://acntimes.com/BREKING-NEWS-Order-issued-to-fill-vacant-BRC-post-of-Ratlam-block https://acntimes.com/BREKING-NEWS-Order-issued-to-fill-vacant-BRC-post-of-Ratlam-block एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकासखंड में रिक्त विकासखंड स्रोत समन्वयक का पद भरने के लिए कवायद शुरू हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में रतलाम के सभी संकुल प्राचार्यों को इच्छुक शिक्षकों से सहमति और जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं।

    जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने सोमवार को एक आदेश जारी किया है। यह आदेश समग्र शिक्षा अभियान क अंतर्गत रतलाम जनपद शिक्षा केंद्र के विकासखंड स्रोत समन्वयक का प्रभार देने को लेकर जारी किया गया है। आदेश में बताया गया है कि उक्त रिक्त पद पर राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक के पत्र क्रमांक /राशिके/स्था./2023/6931 भोपाल, दिनांक 15.09.202 में दिए गए प्रावधान अनुसार पदस्थापना होगी। इसके लिए निर्धारित प्रारूप भी संकुल प्राचार्यों को भेजा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने रतलाम विकासखंड स्रोत समन्वयक पद के लिए इच्छुक शिक्षकों की सहमति और जानकारी 5 जून, 2025 तक भेजने के निर्देश दिए हैं। 

    मारपीट के आरोप में जेल जाने से रिक्त हुआ था पद

    बता दें कि, तत्कालीन रतलाम विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) विवेक नागर पर विभाग के ही कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप लगने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय ने नागर की जमानत याचिक खारिज कर जेल भेजने के आदेश दिए थे। दो दिन तक जेल में रहने के चलते बीआरसी नागर को निलंबित कर दिया गया था। उनके स्थान पर प्रणव द्विवेदी को अस्थायी रूप से बीआरसी का प्रभार दिया गया था।

    यह था मामला

    जिला शिक्षा केंद्र है या अखाड़ा : APC से मारपीट करने पर जन शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक निलंबित, पहले जन शिक्षक से मारपीट मामले में BRC जा चुके हैं जेल

    पुनः प्रभार देने से उपजा असंतोष

    पिछले दिनों एक आदेश जारी कर विवेक नागर को पुनः रतलाम बीआरसी की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। इतना ही नहीं, नियम विरुद्ध अन्य कर्मचारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दे गईं थी। बताया जा रहा है कि इसम मामले में लेन-देन भी हुआ है। यह मामला सुर्खियों में आने से विभागीय कर्मचारियों में असंतोष उपज रहा था और उन्होंने जेल जा चुके और निलंबित हो चुके नागर को पुनः बीआरसी बनाए जाने पर आपत्ति भी दर्ज कराई थी। इसके चलते ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बीआरसी पद भरने के लिए उक्त आदेश जारी किया गया है।

    ]]>
    Mon, 26 May 2025 18:19:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एडमिशन अलर्ट ! उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया बी.एड. में प्रवेश का कार्यक्रम, 30 मई तक होंगे ऑनलाइन पंजीयन https://acntimes.com/MP-Higher-Education-Department-released-the-schedule-for-admission-in-BEd https://acntimes.com/MP-Higher-Education-Department-released-the-schedule-for-admission-in-BEd एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने दो वर्षीय नियमित बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी किया है। प्रथम चरण के प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 30 मई 2025 तक जारी रहेगी।

    यह जानकारी देते हुए रॉयल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. के. अरोरा ने बताया कि बी.एड. में प्रवेश हेतु एम.पी. ऑनलाइन पर पंजीयन किए जाएंगे। पंजीयन का प्रथम चरण 15 से 30 मई 2025 तक निर्धारित है। पंजीयन के बाद यदि आवेदकों का ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन नहीं होता है तो आवेदकों को स्वयं उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित शासकीय हेल्प सेन्टर पर करवाना होगा। इसके लिए 16 से 31 मई 2025 तक निर्धारित है।

    पंजीयन के बाद जमा कराना होगा शुल्क

    अरोरा के अनुसार सत्यापित आवेदकों को मेरिट एवं वरीयता अनुसार प्रथम चरण में सीट आवंटन 05 जून 2025 को होगा। महाविद्यालय आवंटन के बाद आवेदक को निर्धारित शासकीय हेल्प सेन्टर पर मूल दस्तावेजों, मूल टी.सी. तथा मूल माइग्रेशन (विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से बाहर के विद्यार्थियों के लिए) के साथ भौतिक सत्यापन हेतु उपस्थित होना पड़ेगा। वहां प्रवेश शुल्क की लिंक इनिशिएट कराना तथा प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। यह कार्य 05 से 12 जून 2025 तक होगा। अतः आज ही अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें।

    यह रहेगा प्रवेश के लिए प्रावधान

    बता दें कि, आवेदकों को प्रवेश उनके स्नातक / स्नातकोत्तर के अंकों के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से दिया जाएगा। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए स्नातक / स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिए 5 प्रतिशत की छूट रहेगी। ऐसे आवेदक जिनका स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वे प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्राप्तांकों का प्रतिशत ऑनलाइन पंजीयन के समय दर्ज कर, प्रावधिक प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

    ]]>
    Sat, 24 May 2025 22:29:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रतिभा सम्मान : अनुनाद संस्था एवं राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति 25 मई को करेगी 10वीं&12वीं के विद्यार्थियों का सम्मान, 90 प्रतिशत व अधिक अंक वाले होंगे सम्मानित https://acntimes.com/Anunad-Sanstha-and-Raja-Bhoj-Jankalyan-Seva-Samiti-will-honor-the-students-of-10th-and-12th-on-25th-May https://acntimes.com/Anunad-Sanstha-and-Raja-Bhoj-Jankalyan-Seva-Samiti-will-honor-the-students-of-10th-and-12th-on-25th-May एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नगर की सक्रिय संस्था अनुनाद एवं राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति द्वारा 25 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सीबीएसई एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र के कक्षा 10वीं और 12वीं के 90 फीसदी या अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

    अनुनाद के अध्यक्ष अजीत जैन और राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सम्मान समारोह 25 मई को शाम 5 बजे होटल पुष्पांजलि पैलेस, मेडिकल कॉलेज के आगे, सैलाना रोड, रतलाम पर होगा। इसमें गत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जैन एवं पंवार ने कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अपनी अंकसूची और विवरण संस्था को उपलब्ध करवाएं।

    ]]>
    Thu, 22 May 2025 22:49:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    EXAM ALERT ! नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए प्री&टेस्ट (PNST और GNMTST) के आवेदन की तारीख घोषित, जानिए& कब तक लेंगे आवेदन और कब होगी परीक्षा https://acntimes.com/EXAM-ALERT-Application-date-for-PNST-and-GNMTST-for-admission-in-Nursing-course-announced https://acntimes.com/EXAM-ALERT-Application-date-for-PNST-and-GNMTST-for-admission-in-Nursing-course-announced एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) एंड जनरल नर्सिंग एवं मिडवाईफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNMTST) 2025 के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। नर्सिंग पाठ्यमक्रम में प्रवेश के लिए इन टेस्ट में पास होना जरूरी है।

    रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य जगदीश डुके ने बताया किजिन विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश स्थित मान्यता प्राप्त कॉलेजों से नर्सिंग पाठ्यक्रम (जी.एन.एम. और बी.एससी. नर्सिंग) करना है है उन्हें प्रि-सिलेक्शन और प्रि ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट देना अनिवार्य है। ये टेस्ट मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित किए जाते हैं। इनमें प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) एंड जनरल नर्सिंग एवं मिडवाईफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNMTST) शामिल हैं।

    24 जून को होगी परीक्षा

    प्राचार्य डुके ने बताया कि, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए चयन मंडल द्वारा तारीखों की घोषणा कर दी गई है। नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 02 जून, 2025 निर्धारित की गई है। वहीं प्री-नर्सिंग परीक्षा 24 जून, 2025 को होगी। ऐसे विद्यार्थी जो नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते है, उन्हें PNST/GNMTST 2025 में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होना होगा।

    ]]>
    Wed, 21 May 2025 17:02:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल कॉलेज के BCA एवं B.Com. का विक्रम विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत&प्रतिशत, खुशी पंवार और कोमल पाटीदार ने हासिल की विशेष उपलब्धि https://acntimes.com/Royal-Colleges-BCA-and-BCom-exam-result-was-100-percent https://acntimes.com/Royal-Colleges-BCA-and-BCom-exam-result-was-100-percent एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा बी.सी.ए. एवं बी.कॉम तृतीय वर्ष 2025 का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसमें रॉयल कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बी.सी.ए. में खुशी पंवार और बी.कॉम में कोमल पाटीदार ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

    रॉयल कॉलेज के कम्प्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष की प्रो. दीपिका कुमावत ने बताया कि, बी.सी.ए. तृतीय वर्ष की खुशी पिता अजय पंवार ने 85.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर, कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवाशीष पिता अशोक कुमार खण्डेलवाल ने 83.50 प्रतिशत तथा प्राची पिता मुकेश सुतार ने 83.30 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.सी.ए. तृतीय वर्ष के इस घोषित परीक्षा परिणाम में संस्था के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

    सभी विद्यार्थी रहे प्रथम

    कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि, बी.कॉम. तृतीय वर्ष की कोमल पिता भरतलाल पाटीदार ने 79.70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रियंका पिता समरथ राठैड़ ने 77.70 प्रतिशत तथा ऋषभ पिता दिनेश जाट ने 76.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.कॉम. तृतीय वर्ष में कॉलेज की पूरी कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई।

    ]]>
    Sun, 18 May 2025 16:37:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    NEET संपन्न : डॉक्टर बनने के लिए 3347 परीक्षार्थियों में से 3256 ने दी परीक्षा, 91 गैरहाजिर रहे, सीसीटीवी कैमरे से रखी नजर, मुस्तैद रहे अफसर https://acntimes.com/Ratlam-3256-candidates-appeared-in-NEET-91-were-absent https://acntimes.com/Ratlam-3256-candidates-appeared-in-NEET-91-were-absent एसीएन टाइम्स @ रतलाम  मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए NEET का आयोजन रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्बाध एवं शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। शहर के आठ परीक्षा केन्द्रों पर 3347 परीक्षार्थियों में से 3256 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 91 अनुपस्थित रहे। 

    परीक्षा का आयोजन एन.टी.ए. द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार 8 केंद्रों पर किया गया। इनमें शहर के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पी. एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे हायर सेकण्डरी स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. वि., महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ. मा. वि., शासकीय कन्या महाविद्यालय, जवाहर शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल तथा स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय शामिल हैं। कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। गठित उड़नदस्तों द्वारा सतत् निगरानी की गई। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई।

    कहां-कितने परीक्षार्थी शामिल हुए

    नीट परीक्षा के दौरान शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पर कुल 552 अभ्यर्थियों में से 545 उपस्थित तथा 7 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कन्या महाविद्यालय में 432 में से 48 परीक्षार्थी शामिल रहे तथा 14 अनुपस्थित रहे। रेलवे हायर सेकण्डरी स्कूल में 336 में से 320 उपस्थित रहे तथा 16 अनुपस्थित रहे। शासकीय उत्कृश्ट उ.मा.वि. में 552 में से 543 उपस्थित तथा 9 अनुपस्थित रहे। पी. एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय में 504 में से 497 विद्यार्थी उपस्थित तथा 7 अनुपस्थित रहे। स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय में 480 में से 460 उपस्थित तथा 20 अनुपस्थित रहे। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा.वि. में 227 में से 220 उपस्थित तथा 7 अनुपस्थित रहे। जवाहर शासकीय उ.मा.वि. में 264 में से 253 उपस्थित तथा 11 अनुपस्थित रहे।

    प्रवेश पत्र का आधार कार्ड से किया मिलान

    नोडल अधिकारी आर्ची हरित तथा अन्य अधिकारियों द्वारा परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का आधार कार्ड से मिलान कर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिलवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, प्राथमिक उपचार किट के साथ प्रत्येक केन्द्र पर उपस्थित रहे। एनटीए को-ऑर्डिनेटर केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य आर. डी. चंदेल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

    ये मुस्तैदी के साथ डटे रहे

    जिले में परीक्षा को निर्बाध एवं सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए गठित उडनदस्तों में सम्मिलित एसडीएम अनिल भाना, नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, मनोज चौहान, सविता राठौर, अश्विनी गोहिया तथा प्राची गायकवाड़ द्वारा मुस्तेदी के साथ केन्द्रों की जाँच की गई। करते हुए परीक्षा को संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    ]]>
    Sun, 04 May 2025 23:47:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    EXAM Alert ! 4 मई को रतलाम के 8 केंद्रों में होगा NEET का आयोजन, CCTV कैमरों से होगी निगरानी, कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण, उड़नदस्ते भी गठित https://acntimes.com/EXAM-Alert-NEET-will-be-organized-in-8-centers-of-Ratlam-on-4-May https://acntimes.com/EXAM-Alert-NEET-will-be-organized-in-8-centers-of-Ratlam-on-4-May एसीएन टाइम्स @ रतलाम मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए NEET का आयोजन 4 मई 2025 को होगा। यह रतलाम के 8 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस दौरान 3347 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा को लेकर कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    रतलाम शहर में NEET का आयोजन शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे हायर सेकंण्डरी स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. वि, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ. मा. वि., शासकीय कन्या महाविद्यालय, जवाहर शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल तथा स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय शामिल हैं। परीक्षार्थियों को करीब डेढ़ घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना पड़ेगा।

    इन्हें बनाया उड़नदस्ता प्रभारी

    जिले में परीक्षा को निर्बाध एवं सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए कलेक्टर राजेश बाथम ने उड़नदस्तों का गठन किया है। इनमें एसडीएम अनिल भाना परीक्षा केन्द्र पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय के लिए, नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत रेलवे हायर सेकण्डरी स्कूल, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. वि तथा नायब तहसीलदार आशीश उपाध्याय महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ. मा. वि. के लिए उड़नदस्ता प्रभारी बनाए गए हैं। इसी प्रकार मनोज चौहान शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, सविता राठौर शासकीय कन्या महाविद्यालय, अश्विनी गोहिया जवाहर शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल तथा प्राची गायकवाड़ स्वामी विवेकानन्द वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम के उड़नदस्ता प्रभारी होंगे। इनके के द्वारा सतत् निगरानी की जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ये दिए निर्देश

    कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, परीक्षा नोडल डिप्टी कलेक्टर आर्ची हरित सहित विभागीय अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर बाथम ने केन्द्रों के प्रभारियों तथा प्राचार्यों को निर्देश दिए कि परीक्षा निर्बाध एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने एनटीए द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन अनिवार्य रूप से करने की हिदायत दी।

    यह भी देखें... NEET Preparation Tips ! 4 मई को होगी परीक्षा, 3 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल, NEET एक्सपर्ट डॉ. राकेश कुमावत से जानें- कैसे दें परीक्षा

    कलेक्टर ने परीक्षा के दौरान विद्युत व्यवस्था निरन्तर रखने, परीक्षा के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी सतत् जारी रखने के निदेश भी संबंधित को दिए जाएं। परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल किट के साथ डॉक्टर एवं स्टाफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। केन्द्र पर पुरुषों एवं महिलाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था रहे और ठण्डे पेयजल की व्यवस्था हो।

    ]]>
    Sat, 03 May 2025 22:12:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डॉ. जयकुमार जलज की स्मृति में होगा सामान्य ज्ञान स्पर्धा "ज्ञान श्री" का आयोजन, डॉ. सुलोचना शर्मा और डॉ. गोपाल मजावदिया परामर्शदाता बने https://acntimes.com/General-knowledge-competition-Gyan-Shree-will-be-organized-in-the-memory-of-Dr-Jaikumar-Jalaj https://acntimes.com/General-knowledge-competition-Gyan-Shree-will-be-organized-in-the-memory-of-Dr-Jaikumar-Jalaj एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम कला मंच द्वारा इस वर्ष आयोजित की जाने वाली सामान्य ज्ञान स्पर्धा "ज्ञान श्री" साहित्यकार और संस्था के संरक्षक रहे स्व. डॉ. जयकुमार जलज की स्मृति में होगी। यह निर्णय सर्वानुमति से लिया गया।

    आयोजन को लेकर मंच के पदाधिकारियों और मार्गदर्शकों की बैठक आहूत की गई। इसमें डॉ. जलज की स्मृति में स्पर्धा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर दो नए परामर्शदाता बनाए गए। इनमें डॉ. सुलोचना शर्मा (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी) एवं डॉ. गोपाल मज़वादिया (पूर्व वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी) को शामिल हैं। पदाधिकारियों ने दोनों नए परामर्शदाताओं का पुष्पहार से स्वागत किया।

    वैठक में संस्था अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी ने संस्था की आगामी गतिविधियों की जानकारी एवं नव मनोनीत परामर्शदाताओं का परिचय दिया। वहीं नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संस्था की समाज हित में की गई गतिविधियों और कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए संस्था को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। संचालन मीडिया प्रभारी शरद चतुर्वेदी ने किया। आभार अजय चौहान ने व्यक्त किया।

    ये उपस्थित रहे

    किरण उपाध्याय, नीलिमा छवि सिंह, सौम्या भावसार, सिमरनजीत कौर, सोनिया गोयल, खुशबू सोढ़ा, राधिका, राजेन्द्र चतुर्वेदी, अजय चौहान, महेश ओझा, शरद चतुर्वेदी, सुभाष शर्मा, मनोज भावसार, अरुण शर्मा, प्रमोद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Thu, 10 Apr 2025 07:28:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भीषण गर्मी का असर ! रतलाम में बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे स्कूल https://acntimes.com/Effect-of-severe-heat-School-timings-changed-in-Ratlam https://acntimes.com/Effect-of-severe-heat-School-timings-changed-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच गया है। इसका असर जनजीवन के साथ ही स्कूलों पर भी पड़ा है। कलेक्टर मैं स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी किया है।

    अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव क्या हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार जिले में स्कूल सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक लगेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह आदेश सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों पर लागू होगा।

    ]]>
    Wed, 09 Apr 2025 12:51:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अजब&गजब : अतिथि विद्वान ने बुक लिफ्टर को 7 हजार में दिया कॉपियां जांचने का ठेका, उसने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से 5 हजार में मूल्यांकन करवा लिया, तीनों बर्खास्त, प्राचार्य सहित 2 निलंबित https://acntimes.com/Instead-of-guest-scholar-fourth-class-employee-checked-answer-sheets-2-suspended-3-dismissed https://acntimes.com/Instead-of-guest-scholar-fourth-class-employee-checked-answer-sheets-2-suspended-3-dismissed एसीएन टाइम्स @ भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के अधीन संचालित पिपरिया के शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। यहां पदस्थ एक अतिथि विद्वान ने अपने हिस्से की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का 7 हजार रुपए में ठेका एक बुक लिफ्टर को दे दिया। हद तो तब हो गई जब बुक लिफ्टार ने वह काम 5 हजार रुपए में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से करवा लिया। सोशल मीडिया में मामला उजागर होने के बाद विश्वविद्यालय ने तीनों ही कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

    विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया में विश्वविद्यालयीन उत्तर पुस्तिकाओं की जाचं में अनियमितता को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसकी सच्चाई का पता लगाने के लिए एक जांच समिति गठित की गई थी। समिति ने जांच के बाद 3 अप्रैल को अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया। समिति में जांच में पाया कि महाविद्यालय में पदस्थ अतिथि विद्वान खुशबू पगारे को हिन्दी की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए आवंटित की गई थीं। इन उत्तर पुस्तकाओं का मूल्यांकन अतिथि विद्वान पगारिया के बजाय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रयोगशाला परिचारक पन्नालाल पठारिया द्वारा किया गया। पठारिया ने जांच के दौरान लिए गए लिखित कथन में इसकी पुष्टि भी की। उसने बताया कि उसे उक्त उत्तर पुस्तिकाएँ बुक लिफ्टर राकेश कुमार मेहर से मिली थीं। उसने मूल्यांकन के एवज में 5 हजार रुपए भी दिए थे।

    स्वास्थ्य खराब होने के कारण दूसरे को दिया ठेका

    जांच के दौरान अतिथि विद्वान खुशबू पगारे ने भी लिखित कथन प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उनका स्वास्थ्य खराब होने से उन्होंने बुक लिफ्टर राकेश कुमार मेहर (जनभागीदारी समिति) के माध्यम से कार्य कराया गया है। इसके लिए उन्होंने मेहर को 7 हजार रुपए का नकद भुगतान भी किया था। मेहर ने इसी राशि में से मूल्यांकन करने वाले पन्नालाल पठारिया को 5 हजार रुपए दिए थे। अतिथि विद्वान के बयान के आधार पर समिति ने बुक लिफ्टर मेहर का भी बयान लिया जिसमें उसने भी पठारिया से मूल्यांकन करवाए जाने की पुष्टि की।

    समिति ने प्राचार्य व नोडल अधिकारी को पाया दोषी

    जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में मूल्यांकन कार्य में हुई इस गंभीर लापरवाही, अव्यवस्था एवं अनियमितता के लिए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार वर्मा (प्राध्यापक- वाणिज्य एवं मूल्यांकन नोडल अधिकारी) तथा डॉ. रामगुलाम पटेल (प्राध्यापक- राजनीति शास्त्र) को प्रथमदृष्टया जिम्मेदार पाया है। उनका यह कृत्य कदाचरण एवं घोर लापरवाही की श्रेणी माना गया है। इसके लिए म. प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों अधिकारियों का मुख्यालय क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, भोपाल नर्मदापुरम् संभाग, भोपाल रहेगा। दोनों को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। 

    इन तीनों की सेवाएं समाप्त

    मामले में जनभागीदारी मद से कार्य कर रही अतिथि विद्वान खुशबू पगारे, प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) पन्नालाल पठारिया तथा बुक लिफ्टर राकेश कुमार मेहर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि अतिथि विद्वान, कुशल एवं अकुशल श्रमिक द्वारा विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना गंभीर लापरवाही एवं अव्यवस्था का उदाहरण है।

    ]]>
    Wed, 09 Apr 2025 00:30:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    NEWS for STUDENTS : कोडिंग सीखने का सुनहरा मौका, आज ही कराएं अपना रजिस्ट्रेशन, पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर https://acntimes.com/NEWS-for-STUDENTS-Golden-opportunity-to-learn-coding-register-yourself-today https://acntimes.com/NEWS-for-STUDENTS-Golden-opportunity-to-learn-coding-register-yourself-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आज के जमाने में सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं है। अभिभावक चाहते हैं कि उनका बच्चा टेक्नोलॉजी और कोडिंग सीखे ताकि वह भविष्य में आगे बढ़ सके। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा भी कोडिंग सीख कर अपनी वेबसाइट स्वयं बना सके या अपना करियर संवार सके तो यह खबर आपके लिए उपयोगी है। पूरी जानकारी के लिए इसे अंत तक पढ़ें और आज ही रजिस्ट्रेशन करवा कर अपनी सीट बुक करें। 

    आज की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के संस्थापक बचपन में ही कोडिंग सीख चुके थे। स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क जैसे दुनिया के ख्यातनाम लोग कोडिंग के दम पर ही आगे बढ़े। आगे बढ़ने का अधिकार सिर्फ ऐसे लोगों का ही नहीं बल्कि आपके बच्चों का भी है। अब सपनों को साकार करने की बारी आपके बच्चों की है। इसके लिए हम लेकर आएं ‘Code Your Future’ वर्कशॉप। आपके अपने शहर रतलाम में होने वाला यह '5 दिवसीय वेब डेवलपमेंट बूटकैम्प' खास तौर पर कक्षा 6th से 10th तक के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। जैसा कि आप जानते हैं कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कोडिंग को कक्षा 6 से ही पाठ्यक्रम में शामिल भी कर लिया गया है। ऐसे में यह वर्कशॉप बच्चों को कोडिंग और इससे जुड़ी बारीकियां समझने में मददगार बनेगी।

    यह सिखाया जाएगा वर्कशॉप में

    • HTML : वेबसाइट डिजाइन करना।
    • CSS : वेबसाइट को सुंदर और आकर्षक बनाना।
    • JavaScript : वेबसाइट में नए और उपयोगी फीचर्ज जोड़ना।
    • Real hands-on project : इसमें बच्चा अपनी वेबसाइट खुद बनाएगा।

    इसलिए खास होगी वर्कशॉप

    ‘Code Your Future’ वर्कशॉप आयोजित करने का उद्देश्य सिर्फ बच्चों को अपनी वेबसाइट बनाने भर का ज्ञान देना नहीं है बल्कि उन्हें अपना भविष्य संवारने के लिए तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराना है। यानी यह सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि एक लाइव इंटरेक्टिव वर्कशॉप होगी। इसमें यह सब भी शामिल होगा...

    • बच्चों को उनके हर सवाल का जवाब मिलेगा।
    • एकदम बेसिक से शुरू किया जाए ताकि ‘Zero se hero!’ बन सकें।
    • वर्कशॉप के आखिर में एक सर्टिफिके भी प्रदान किया जाएगा... जो भविष्य में हर जगह काम आएगा।

    जानिए, कौन होगा आपके बच्चे का ‘टेक्निकल गुरु’

    वर्कशॉप में आपके बच्चों के टेक्निकल गुरु होंगे एनआईटी जालंधर से बी.टेक. डिग्रीधारी इंजी. हर्ष कुमार शुक्ला। इनका एकेडमिक बैकग्राउंड भी काफी स्ट्रांग (10th 90%, 12th 93%) है। हर्ष Incedo, Shopdeck और Urban Company जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। इन्हें ‘Software development’, ‘Technology with Business’ and ‘tech innovations’ का लंबा अनुभव भी है। ये ‘Shopbraze’ के फाउंडर हैं और नए बच्चों को आसान और रोचक ढंग से ‘Coding’ और ‘Technology’ सिखाने का विजन रखते हैं। फिर मीडिया पार्टनर के रूप में ACNTIMES का भरोसा भी तो साथ है।

    इन्हीं से क्यों सीखें

    बता दें कि हर्ष 100 से भी ज्यादा ब्रांड्स को आगे बढ़ने तथा कारोबार में तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने में ऑनलाइन मदद कर रहे हैं। ये नए बच्चों से अपना यह ज्ञान साझा करने में यकीन रखते हैं ताकि वे भी आगे बढ़ सकें।

    ...तो आज ही बुक करें अपनी सीट

    आप अपने बच्चों को उनका भविष्य को संवारने की यह कुंजी दे सकते हैं सिर्फ और सिर्फ ₹999 में। यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा भी आगे रहे तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर आज ही पंजीयन करें और बच्चे के लिए सीट बुक करें। रजिस्ट्रेशन के लिए अभी आपको सिर्फ ₹99 का भुगतान ही करना है। ध्यान रहे कि, सीटों की संख्या सीमित है। वर्कशॉप में शामिल होने के लिए बच्चे को पूर्व से कोडिंग का किसी प्रकार का ज्ञान होना जरूरी नहीं है।

    ]]>
    Fri, 04 Apr 2025 12:26:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सफलता ! बासिन्द्रा संकुल के शासकीय विद्यालयों से 9 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन, शिक्षकों ने दी निःशुल्क कोचिंग तो राह हुई आसान https://acntimes.com/Ratlam-9-students-from-government-schools-of-Basindra-SANKUL-got-selected-in-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya https://acntimes.com/Ratlam-9-students-from-government-schools-of-Basindra-SANKUL-got-selected-in-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हर शिक्षा सत्र में बासिन्द्रा क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होता आ रहा है। इस वर्ष भी बासिन्द्रा जन शिक्षा केंद्र से के 9 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इनमें पांच छात्र एवं चार छात्राएं शामिल हैं। ये सभी विद्यार्थी कक्षा 6 में अध्यन करेंगे।

    जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए विद्यार्थियों में शासकीय प्राथमिक विद्यालय खेरखूंटा  से अरुण मईड़ा, विनोद मईड़ा, राजपाल मईड़ा व दीपिका डिंडोर शामिल हैं। वहीं शासकीय प्राथमिक विद्यालय लीमड़ीपाड़ा के अर्जुन मईड़ा, रोहित मुनिया, अनुषा तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय महुड़ीपाड़ा से आरती कतीजा का चयन हुआ है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय बासिन्द्रा से शिवानी  का चयन भी जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है।

    इन्होंने दिया निःशुल्क मार्गदर्शन, शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई

    मार्गदर्शक शिक्षक रमेशचन्द्र गेहलोत (प्राथमिक विद्यालय खेरखूंटा क्रमांक 1 एवं कंवरलाल चौहान (प्राथमिक विद्यालय खेड़ीखुर्द) ने चयनित विद्यार्थियों, उनके पालकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिवर्षानुसार इन दोनों शिक्षकों ने ही विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाकर नि:शुल्क कोचिंग दी। मार्गदर्शक प्राचार्य संदीप कुमार जैन, मदन चौहान, जनशिक्षक सुनीता सिंह नरवरिया, राजेश कुमार पाटीदार व हरीश भिंडवाल, संतोष परमार, अजयकुमार शर्मा, शिवकन्या खराड़ी ने भी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं गुरुजन को बधाई व शुभकामनाएं दी।

    ]]>
    Thu, 27 Mar 2025 23:40:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सफलता : विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी के मार्गदर्शन में प्रखर पुराणिक ने की पीएचडी, विक्रम विश्वविद्यालय ने दी उपाधि प्रदान की https://acntimes.com/Vikram-University-awarded-PhD-degree-to-Prakhar-Puranik https://acntimes.com/Vikram-University-awarded-PhD-degree-to-Prakhar-Puranik एसीएन टाइम्स @ रतलाम । डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम की प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में प्रखर पुराणिक ने विधि संकाय में शोध कार्य पूर्ण किया है। पुराणिक को विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा विधि संकाय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।

    प्रखर की थीसिस का शीर्षक 'सिग्नीफिकेन्स ऑफ़ प्राइवेसी इन डिजिटल एरा: ए कम्पेरेटिव स्टडी ऑफ़ लॉस ऑफ़ यूएस, यूके, ईयू एंड इंडिया' है। वे डॉ. प्रशांत और प्राची पुराणिक के पुत्र हैं। प्रखर ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से स्नातक बीए-एलएलबी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एंड ज्यूडिशियल अकादमी, गुवाहाटी (असम) से स्नातकोत्तर किया। अपने शोध कार्य में प्रखर ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और भारत में डेटा संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनों और निर्णयों का विश्लेषण किया और समाज में गोपनीयता के महत्व का अध्ययन किया। वकीलों, संकाय सदस्यों, सहकर्मियों और विभिन्न शोध विद्वानों ने डॉ. अनुराधा तिवारी और उनके छात्र प्रखर को बधाई दी है।

    ]]>
    Wed, 26 Mar 2025 13:04:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जिला स्तरीय ओलंपियाड&प्रतियोगिता में प्रथम आए 32 विद्यार्थी एवं शिक्षक सम्मानित, कलेक्टर राजेश बाथम ने प्रदान किए उपहार https://acntimes.com/32-students-and-teachers-honored-for-their-remarkable-performance-in-the-Olympiad-competition https://acntimes.com/32-students-and-teachers-honored-for-their-remarkable-performance-in-the-Olympiad-competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला स्तरीय ओलंपियाड-प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कक्षा 2 से 8 तक के 32 विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शी शिक्षकों का सम्मान किया गया। सममान कलेक्टर राजेश बाथम ने प्रमाण पत्र और उपहार भेंट कर किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ शृंगार श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. धर्मेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

    नोडल अधिकारी एपीसी राजेश कुमार झा ने बताया कि सम्मान समारोह कलेक्टर सभागृह में हुआ। इसमें रतलाम विकासखंड के 18, आलोट के 6, पिपलौदा के 5, जावरा के 2 एवं बाजना के 1 विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सीएम राइस विनोबा स्कूल  रतलाम की छात्रा हीरल पंवार (कक्षा 6) शामिल है जिसने अंग्रेजी की ओलंपियाड में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    नोडल अधिकारी झा के अनुसार ओएमआर शीट पर ओलंपियाड परीक्षा ली गई। इसमें कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रथम चरण में जन शिक्षा केन्द्र, द्वितीय चरण में जिला एवं तृतीय चरण में राज्य स्तर पर परीक्षा ली गई। जिला स्तरीय सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को स्कूल बैग, ट्रैक सूट, कैप, बॉटल, टिफिन, ज्यामिती कम्पास बॉक्स, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। 

    जिला स्तर पर ये रहे अव्वल

    अजय निनमा (अंग्रेजी), ईश्वर खराड़ी (हिन्दी), आयुश निनामा (गणित), आर्षिक डिंडोर (अंग्रेजी), आर्षिक डिंडोर (हिन्दी), आर्षिक डिंडोर (गणित), हेमराज नाथ (अंग्रेजी), मुकेश मईड़ा (पर्यावरण), दिव्यांशी (हिन्दी), मुकेश मईड़ा (गणित), वेदिका शर्मा (अंग्रेजी), कृष्णपाल सिंह (पर्यावरण), कृष्णपाल सिंह (हिन्दी), कृष्णपाल सिंह (गणित), रविराज मालवीय (गणित), पवन कुमार (सामाजिक अध्ययन), हीरल पंवार (संस्कृत), हीरल पंवार (अंग्रेजी), खुशी कुंवर सिसौदिया (हिन्दी), हीरल पंवार (विज्ञान), लक्ष्मी धनगर (विज्ञान), लक्ष्मी धनगर (सामाजिक अध्ययन), खुशी (संस्कृत), खुशी (अंग्रेजी), धापू गुर्जर (हिन्दी), भानुप्रताप (गणित), गुनगुन (संस्कृत), पीयूष राठौर (विज्ञान), मीनाक्षी कुंवर (सामाजिक अध्ययन), अवनि बैरागी (हिन्दी), हिमानी शर्मा (अंग्रेजी)।

    इन शिक्षकों का हुआ सम्मान

    गेंदालाल परमार, छत्रपाल सिंह देवड़ा, अमित झा, धर्मेन्द्र शर्मा, दिनेश गुजराती, अन्जना मिश्रा, राधाकिशन मतानिया, जतिन पालिया, ममता जैन, विजय राठौर, भगतसिंह पंवार, नीतिश्री सोनी, दशरथ सिंह सिसौदिया, अनीता शर्मा, कविता वर्मा, अलका बेहरा, अनिल मिश्रा, बाबूलाल अटोलिया, हर्षिता सोलंकी, गंगाराम मैड़ा, अनामिका वायगांवकर, अनिल पाठक, रवीना अरोरा, चम्पालाल कुमावत, कन्हैयालाल प्रजापति को भी सम्मानित किया गया। कलेक्टर बाथम ने ओलंपियाड प्रभारी एपीसी राजेश एवं सहयोगी जयेश राठौर को भी प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुकेश राठौर, भारतसिंह चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 24 Mar 2025 23:32:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पालक संघ और अभा ग्राहक पंचायत का बुक बैंक शुरू, पहले दिन 100 लोगों ने लिया लाभ, रियायती दरों पर कॉपियों की भी हुई व्यवस्था https://acntimes.com/Book-bank-of-Parents-Association-and-All-India-Consumer-Panchayat-started https://acntimes.com/Book-bank-of-Parents-Association-and-All-India-Consumer-Panchayat-started एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पालक संघ और अखिल भारतीय ग्रहक पंचायत का बुक बैंक शनिवार को शुरू हो गया। पहले दिन 100 अभिभावकों और विद्यार्थियों ने मौजूदा शिक्षण सत्र की किताबें जमा कराई और अगली कक्षा की प्राप्त की। इस बार सामाजिक संस्था द्वारा बुक बैंक के पास ही रियायती दरों पर कॉपियों उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की है।

    पालक संघ एवं अखिल भारतीय ग्राहक द्वारा लगातार 10वें वर्ष भी बुक बैंक संचालित किया जा रहा है। यह टीआईटी रोड पर एचडीएफसी बैंक के पीछे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यालय ‘दत्त कृपा’ पर संचालित हो रहा है। 22 मार्च से शुरू हुआ बुक बैंक 29 मार्च तक चलेगा जहां शाम 5.00 से 8.00 बजे तक किताबें जमा कराई और प्राप्त की जा सकती है। पहले दिन 100 लोगों ने किताबें जमा करवाईं और प्राप्त भी की।

    पहले आओ - पहले पाओ की तर्ज पर हो रहा वितरण

    इस बार किताबों का वितरण पहले आओ – पहले पाओ की तर्ज पर हो रहा है। किताबें जमा कराने का सिलसिला 13 मार्च को ही शुरू हो गया था। जमा कराने वालों को टोकन भी जारी किए गए। पहले जमा कराने वालों को प्राथमिकता के आधार पर किताबों का वितरण किया जा रहा है। इस व्यवस्था को लोगों द्वारा सहारा जा रहा है।

    सेवा का एक और प्रकल्प

    पालक संघ और ग्राहक पंचायत द्वारा एक और सद्प्रयास किया गया है। बुक बैंक के साथ ही  ग्राहक को बाजार से लगभग 30 से 40 प्रतिशत छूट पर कॉपी प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था भी की है। इसके लिए मांगल्य मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्टेशनरी का की एक स्टॉल बुक बैंक के बाहर ही लगाई गई है। खास बात यह है कि इस स्टेशनरी की बिक्री से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला में गौ सेवा के लिए किया जाएगा।

    ये जुटे हैं सेवा प्रकल्प में

    निःस्वार्थ भाव से हो रही इस सेवा में पालक संघ और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सह संयोजक अनुराग लोखंडे, महेंद्र भंडारी, श्याम लालवानी, सत्येंद्र जोशी, कमलेश मोदी, नीरज कुमार शुक्ला, राजेश व्यास, रूपसिंह बघेल, पारस कसेरा, नीतेश कटारिया सहित अन्य सेवाएं दे रहे हैं।

    ]]>
    Sun, 23 Mar 2025 10:47:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी उपलब्धि : राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में CM राइज विनोबा स्कूल की छात्रा हीरल पंवार प्रदेश में दूसरे स्थान पर, भोपाल में हुआ सम्मान https://acntimes.com/CM-Rise-Vinoba-School-student-Hiral-Panwar-secured-second-position-in-state-level-English-Olympiad https://acntimes.com/CM-Rise-Vinoba-School-student-Hiral-Panwar-secured-second-position-in-state-level-English-Olympiad एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड प्रतियोगिता भोपाल में संपन्न हुई। इसमें रतलाम जिले के कक्षा 2 से 8 तक के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 7 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से हीरल ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।।

    उक्त प्रतियोगिता में रतलाम जिले से अजय निनामा, आशिक डिंडोर, हेमराज नाथ, वेदिका शर्मा, हीरल पंवार, खुशी, हिमानी शर्मा ने सहभागिता की। राज्य स्तर पर सी. एम. राइज विनोबा स्कूल की कक्षा छठी की हीरल पिता सुनील पंवार ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। हीरल की मार्गदर्शी शिक्षक कविता वर्मा को भी संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने सम्मानित किया।

    इन्होंने दी बधाई

    इस उपलब्धि पर कलेक्टर राजेश बाथम, जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव, डीईओ अनीता सागर, डीपीसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सहायक परियोजना समन्वयक राजेश कुमार झा, संस्था प्राचार्य संध्या वोरा, उपप्राचार्य गजेंद्रसिंह राठौर, रतलाम बीआरसी प्रणव द्विवेदी, प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, हर्षिता सोलंकी आदि ने शुभकामनाएं दीं।

    ]]>
    Sat, 22 Mar 2025 21:41:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सेवा का 10वां साल : आज शुरू होगा पालक संघ और अभा ग्राहक पंचायत का बुक बैंक, 29 मार्च तक जमा और प्राप्त की जा सकेंगी किताबें https://acntimes.com/The-book-bank-of-the-Palak-Sangh-and-Abha-Grahak-Panchayat-will-start-today https://acntimes.com/The-book-bank-of-the-Palak-Sangh-and-Abha-Grahak-Panchayat-will-start-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पालक संघ और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बुक बैंक का संचालन किया जा रहा है। यह 22 मार्च (शनिवार) से शुरू हो जाएगा और 29 मार्च तक संचालित होगा। इस दौरान शाम 4 बजे से 7 बजे तक किताबें जमा कराई जा सकेंगे और प्राप्त भी की जा सकेंगी।

    बुक बैंक का संचालन स्टेशन रोड स्थित प्रांत सह सचिव अनुराग लोखंडे एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मार्गदर्शन कार्यालय पर किया जा रहा है। यहां 13 मार्च से विद्यार्थियों द्वारा मौजूदा शिक्षण सत्र की किताबें जमा कराने का सिलसिला शुरू हो गया था। विधिवत रूप से बुक बैंक 22 मार्च को शुरू होगा। लोखंडे ने बताया कि पालक संघ और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा बुक बैंक का संचालन 9 साल से किया जा रहा है, यह 10वां वर्ष है। इस बुक बैंक से अभिभावकों को पुस्तकें खरीदने के कारण पड़ने वाले आर्थिक भार से राहत महसूस हुई है।

    ऐसे जमा कराएं किताबें

    इस वर्ष किताबों का वितरण ‘पहले आएं - पहले पाएं’ की तर्ज पर किया जाएगा। जो विद्यार्थी / अभिभावक अपनी किताबें जमा कराएंगे उन्हें टोकन (यदि उस समय बुक बैंक में उनकी जरूरत की किताब उपलब्ध नहीं है तो) दिया जाएगा। जैसे ही उनकी जरूरत की किताबें उपलब्ध होंगी, प्राथमिकता के आधार पर उन्हें प्रदान की जाएंगी। पालक संघ एवं ग्राहक पंचायत ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पुस्तकें अच्छी हालत में व्यस्थित रूप से पैक कर के तथा ऊपर कक्षा का नाम लिखकर ही बुक बैंक में जमा कराएं। इससे उक्त पुस्तकें जिसे भी जरूरत है उसे प्रदान करने में सहूलियत होगी।

    निजी पब्लिकेशन की किताबों के लिए दबाव बनाएं तो करें शिकायत

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सह सचिव लोखंडे ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा एनसीईआरटी के अलावा किसी अन्य पब्लिकेशन की पुस्तक खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता है तो वे इसकी शिकायत ग्राहक पंचायत से करें। ग्राहक पंचायत द्वारा इस मामले में वैधानिक कार्वराई करवाई जाएगी। ग्राहक पंचायत ने जिला कलेक्टर से भी ऐसे दबाव बनाने वाले स्कूलों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

    इनका रहेगा सहयोग

    बुक बैंक के संचालन में पालक संघ संयोजक और ग्राहक पंचायत के प्रांतीय सह सचिव अनुराग लोखंडे, जिला सचिव महेंद्र भंडारी, कमलेश मोदी, ग्राहक पंचायत के जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, परिमल अगरावत, अभिषेक लोढ़ा, विवेक अग्रवाल, श्याम लालवानी, पारस कसेरा, रूपसिंह बघेल का सहयोग रहेगा।

    ]]>
    Sat, 22 Mar 2025 09:07:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    उपलब्धि : विक्रम विश्वविद्यालय की BBA की प्रावीण्य सूची घोषित, श्री योगीन्द्र सागर कॉलेज की BBA की छात्रा महक को मिला स्वर्ण पदक https://acntimes.com/Gold-medal-to-Mehak-a-BBA-student-of-Shri-Yoginder-Sagar-College https://acntimes.com/Gold-medal-to-Mehak-a-BBA-student-of-Shri-Yoginder-Sagar-College एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा बी.बी.ए. 2024 परीक्षा की प्रावीण्य सूची घोषित की गईI इस सूची में श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस रतलाम की छात्रा महक समन्दरिया ने पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।

    यह गोल्ड मेडल संपूर्ण रतलाम, महाविद्यालय एवं छात्रा के परिवार के लिए बड़ी गौरवपूर्ण विशेष उपलब्धि है जो कि उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। महक की इस उपलब्धि पर महविद्यालय के संस्थापक गोपालप्रसाद शर्मा (टंच) बाऊजी ने कहा कि संस्था ‘विद्या ददाति संपूर्णत्वम’ को चरितार्थ करते हुए अपने उद्देश्य की और निरंतर अग्रसर हैI

    चेयरमैन भारत शर्मा (टंच), सहसंचालक उमेश शर्मा एवं वरदान शर्मा, निदेशक डॉ. गिरीश शाह, बी.बी.ए. विभाग के प्रभारी प्रो. आयुषी शर्मा ने इसका श्रेय विद्यार्थी और शिक्षकों की कड़ी मेहनत और लगन को दिया। प्रबंधन द्वारा छात्रा, पालक गण व समस्त स्टाफगणो को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

    ]]>
    Mon, 17 Mar 2025 12:54:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अपना बुक बैंक ! पालक संघ और अभा ग्राहक पंचायत का बुक बैंक 22 से 29 मार्च तक होगा संचालित, विद्यार्थी&अभिभावक आज से जमा करा सकते हैं किताबें https://acntimes.com/The-good-efforts-continue-The-book-bank-of-the-Parents-Association-and-the-All-India-Consumer-Panchayat-will-be-operational-from-22-to-29-March https://acntimes.com/The-good-efforts-continue-The-book-bank-of-the-Parents-Association-and-the-All-India-Consumer-Panchayat-will-be-operational-from-22-to-29-March एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पालक संघ और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बुक बैंक का संचालन किया जाएगा। इस बुक बैंक से विद्यार्थि 22 से 29 मार्च 2025 तक पुस्तकें प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थी अपनी पुस्तकें 13 मार्च (गुरुवार) शाम 4 बजे से जमा करवा सकेंगे।

    (बुक बैंक संचालन की तैयारी को लेकर चर्चा करते पालक संघ और अभा ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी।)

    पालक संघ और ग्राहक पंचायत द्वारा बुक बैंक का संचालन स्टेशन रोड स्थित अनुराग लोखंडे एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यालय पर किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें पालक संघ संयोजक और ग्राहक पंचायत के प्रांतीय सह सचिव अनुराग लोखंडे, जिला सचिव महेंद्र भंडारी, कमलेश मोदी एवं ग्राहक पंचायत के जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। बैठक में बुक बैंक का संचालन 22 से 29 मार्च तक शाम 4 से 7 बजे तक करने का निर्णय लिया गया।

    पहले आए-पहले पाए की तर्ज पर होगा संचालन

    लोखंडे ने बताया कि पालक संघ और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा बुक बैंक का संचालन 9 साल से किया जा रहा है। इस दौरान हजारों की संख्या में विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। इससे अभिभावकों को पुस्तकें खरीदने के कारण पड़ने वाले आर्थिक भार से राहत महसूस हुई है। बुक बैंक संचालन का यह दसवां वर्ष है इसलिए इस वर्ष ‘पहले आएं - पहले पाएंट की तर्ज पर किया जाएगा। यानी जो विद्यार्थी पहले आकर अपनी किताबें जमा कराएंगे उन्हें टोकन दिया जाएगा। इन विद्यार्थियों को पहले दो दिन 22 एवं 23 मार्च को पुस्तकें वितरित की जाएंगी। इसके बाद अन्य पालकों / विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की जाएंगी।

    पालक संघ एवं ग्राहक पंचायत ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पुस्तकें अच्छी हालत में व्यस्थित रूप से पैक कर के तथा ऊपर कक्षा का नाम लिखकर ही बुक बैंक में जमा कराएं। इससे उक्त पुस्तकें जिसे भी जरूरत है उसे प्रदान करने में सहूलियत होगी। विद्यार्थी 13 मार्च 2025 से कार्यालय में पुस्तकें जमा करवा सकते हैं और टोकन प्राप्त कर सकते हैं। 

    निजी पब्लिकेशन की किताबों के लिए दबाव बनाएं तो करें शिकायत

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सह सचिव लोखंडे ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा एनसीईआरटी के अलावा किसी अन्य पब्लिकेशन की पुस्तक खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता है तो वे इसकी शिकायत ग्राहक पंचायत से करें। ग्राहक पंचायत द्वारा इस मामले में वैधानिक कार्वराई करवाई जाएगी। ग्राहक पंचायत ने जिला कलेक्टर से भी ऐसे दबाव बनाने वाले स्कूलों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

    इनका रहेगा सहयोग

    बुक बैंक के संचालन में पालक संघ संयोजक और ग्राहक पंचायत के प्रांतीय सह सचिव अनुराग लोखंडे, जिला सचिव महेंद्र भंडारी, कमलेश मोदी, ग्राहक पंचायत के जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, परिमल अगरावत, अभिषेक लोढ़ा, विवेक अग्रवाल, श्याम लालवानी, पारस कसेरा, रूपसिंह बघेल का सहयोग रहेगा।

    ]]>
    Thu, 13 Mar 2025 16:00:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    उपलब्धि : इंस्पायर अवॉर्ड के लिए आइडियाज चयन में रतलाम जिला प्रदेश में तीसरे पायदान पर, नवाचारी बाल वैज्ञानिकों के 133 आइडिया चयनित https://acntimes.com/Achievement-Ratlam-district-is-at-third-position-in-the-state-in-selection-of-ideas-for-Inspire-Award https://acntimes.com/Achievement-Ratlam-district-is-at-third-position-in-the-state-in-selection-of-ideas-for-Inspire-Award एसीएन टाइम्स @ रतलाम  इंस्पायर अवॉर्ड मानक सत्र 2024-25 में पूरे प्रदेश में रतलाम जिले के 133 नवाचारी आइडिया का चयन हुआ है। इसके चलते रतलाम जिला प्रदेश में तीसरे पायदान पर जगह बनाने में सफल रहा। 412 आइडिया के साथ छिंदवाड़ा जिला प्रथम तथा 169 आइडिया के साथ सतना दूसरे स्थान पर रहा।

    आइडिया अपलोड करने के मामले में रतलाम जिला 4519 आइडिया अपलोड कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा था। इनमें से 133 का चयन किया गया है। बच्चों में वैज्ञानिक सचेतना संचार करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत कक्षा 6ठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों से डीएसटी के पोर्टल पर आइडियाज अपलोड करवाए जाते हैं। चयनित अवॉर्डी विद्यार्थी के बैंक खाते में मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपए जमा किए जाते हैं।

    इन्होंने दी बधाई और शुभकामनाएं

    जिला शिक्षा अधिकारी पदेन नोडल अधिकारी इंस्पायर अनीता सागर ने सभी चयनित नवाचारी बाल वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए अपने मॉडल को अच्छे से निर्मित करने और प्रदर्शित करने के लिए शुभकामनाएं दी। सहायक संचालक राहुल मंडलोई, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अशोक लोढ़ा, जिला विज्ञान अधिकारी सह योजना अधिकारी जितेन्द्र जोशी, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय ने भी चयनित बाल वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

    ]]>
    Sat, 08 Mar 2025 18:10:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शैक्षणिक भ्रमण : आयुषग्राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने सांची दुग्ध संयंत्र की कार्यप्रणाली देखी, दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं भी जानी https://acntimes.com/Students-of-Ayushgram-College-of-Pharmacy-observed-the-functioning-of-Sanchi-Milk-Plant https://acntimes.com/Students-of-Ayushgram-College-of-Pharmacy-observed-the-functioning-of-Sanchi-Milk-Plant एसीएन टाइम्स @ रतलाम । फार्मेसी के जननायक प्रो. एम. एल. श्राफ की 123वीं जन्म जयंती और नेशनल फार्मेसी एजुकेशन-डे आयुषग्राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मनाया गया। इस मौके पर फार्मेसी के छात्र-छात्राओं को सांची दुग्ध संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यहां उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली के साथ इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में भी जाना।

    आयुष ग्राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी रतलाम के विद्यार्थियों ने सांची दुग्ध संयंत्र का अवलोकन किया। प्राचार्य डॉ. मिलिन गाँधी ने कॉलेज बस से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। न्यू एरा ऑफ एजुकेशनल एंड नॉलेज ट्रिप के तहत हुई इस यात्रा में आयुषग्राम के फार्मेसी के द्वितीय एवं प्रथम वर्ष के विद्यार्थी शामिल हुए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को क्लास रूम टीचिंग के अलावा वास्तविक औद्योगिक वातावरण से अवगत कराना था। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपने कौशल को बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करना तथा इंडस्ट्री के कार्यकलापों व उसके व्यवहारिक ज्ञान से अवगत कराना भी इस यात्रा का उद्देश्य है।

    उद्योग से जुड़ी जिज्ञासाओं को किया शांत

    इस दौरान विद्यार्थियों को सांची के एच. आर. मैनेजर अशोक बैरागी ने संयंत्र में तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादकों के उत्पादन की प्रक्रिया, क्वॉलिटी कंट्रोल, वितरण प्रणाली, मार्केटिंग एंड सेल्स, निर्यात, गुड्स मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस और नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उनसे उद्योग से जुड़ी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इस सेक्टर में भविष्य में प्राप्त होने वाले रोजगार के बारे में भी जानकारियां प्राप्त की।

    थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज जरूरी

    प्राचार्य डॉ. गाँधी ने बताया कि फार्मेसी के विद्यार्थी कॉलेज से डिग्री प्राप्त करने के पश्चात फार्मा सेक्टर में ही अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे। उनके लिए यह यात्रा काफी लाभप्रद रहेगी। कॉलेज प्रशासन भी हमेशा यही प्रयत्न करता है कि विद्यार्थी को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी प्रदान किया जाए। इसी उद्देश्य से एक दिवसीय इंडस्ट्री विजिट का आयोजन किया गया।

    विद्यार्थियों का सर्वपक्षीय विकास जरूरी

    कॉलेज संस्था प्रमुख नीरज त्रिवेदी ने कहा कि इस प्रकार के टूर आगे भी संस्था की ओर से करवाए जाते रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों का सर्वपक्षीय विकास हो सके। संस्था चैयरमैन अभिजीत देशमुख ने विद्यार्थियों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके लिए रोजगार प्राप्ति के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का भी आयोजन किया जाएगा। यात्रा में प्रो. आयुषी पाल, प्रो. प्रियांशी मेहता एवं लखन वर्मा आदि शामिल रहे।

    ]]>
    Sat, 08 Mar 2025 17:55:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एक्सपोजर विजिट : सुखेड़ा जन शिक्षा केंद्र के विद्यार्थियों ने जानी सीमेंट के चूल्हे, हौद और खंभे बनाने की विधि, छोटे&छोटे काम से आमदनी का गुर भी सीखा https://acntimes.com/Exposure-visit-Students-of-Sukheda-Jan-Shiksha-Kendra-learnt-the-method-of-making-cement-stoves-tanks-and-pillars https://acntimes.com/Exposure-visit-Students-of-Sukheda-Jan-Shiksha-Kendra-learnt-the-method-of-making-cement-stoves-tanks-and-pillars एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विद्यार्थियों को एक्सपोजर मिले इसके लिए विभिन्न निर्माण इकाइयों के साथ ही रोजगार की तरीके जानने और समझने के लिए विजिट का प्रावधान है। इसके चलते जन शिक्षा केंद्र सुखेड़ा के माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने पिपलौदा स्थित अंबिका सीमेंट पोल फैक्ट्री की विजिट की। इस दौरान उन्होंने सीमेंट के चूल्हे, पानी भरने की हौद और खंभो बचाने की विधि समझी। उन्होंने घर पर ही छोटे-छोटे कार्य कर आमदनी बढ़ाने के गुर भी सीखे।

    व्यावसायिक शिक्षा के तहत हुई एक्सपोजर विजिट पर विद्यार्थी जन शिक्षा केंद्र प्रभारी शैलेंद्र सिंह डोडिया के सान्निध्य में बस से रवाना हुए थे। पिपलौदा में अंबिका सीमेंट पोल फैक्ट्री पर कोच सत्यनारायण पाटीदार ने विद्यार्थियों को पूरे प्लांट का भ्रमण करवाया। इस दौरान सीमेंट के चूल्हे, पानी भरने के हौद तथा खंभे आदि बनाने की विधि भी बताई गई।

    पशुपालन और डेयरी फार्म की जानकारी दी

    विद्यार्थियों को डाइट भी ले जाया गया। यहां बीआरसी प्रदीप सिंह बैस ने उन्हें ‘व्यवसाय एक दृष्टिकोण’ विषय पर जानकारी दी। यह भी बताया कि छोटे-छोटे उद्योगों से बड़े-बड़े बिजनेसमैन कैसे बनते हैं। जयन सिंह राठौड़ ने पशुपालन और दूध डेयरी फार्म के बारे में बताते हुए उससे रोजगार प्राप्त करने अवसर के बारे में भी जानकारी दी।

    पार्ट टाइम जॉब और मोती की खेती भी समझी

    राधेश्याम राजोरिया ने घर पर पार्ट टाइम काम करते हुए अगरबत्ती बनाने की प्रक्रिया बताई। उन्होंने बताया कि ऐसे कई छोटे-छोटे कार्य कर घर पर कमाए जा सकते हैं। दिलीप जगदेव नवलक्खा ने मोती की खेती की जानकारी दी। उन्होंने मोती बनाने की प्रक्रिया भी समझाई। डाइट प्राचार्य नरेंद्र गुप्ता ने मार्गदर्शन दिया प्रदान किया। विजिट में जन शिक्षा केंद्र से जन शिक्षक लोकेंद्र सिंह देवड़ा, मुकेश राठौर, शिक्षक शांतिलाल खेर, अंबालाल मीणा, बबिता जिनगर आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 24 Feb 2025 22:54:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    उपलब्धि लगातार ! CM RISE विनोबा स्कूल की एक और उपलब्धि, राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड और सम्मान समारोह के 3 छात्राओं का चयन https://acntimes.com/3-students-of-CM-RISE-Vinoba-School-Ratlam-selected-for-state-level-English-Olympiad-will-be-honored-in-Bhopal-on-March-3 https://acntimes.com/3-students-of-CM-RISE-Vinoba-School-Ratlam-selected-for-state-level-English-Olympiad-will-be-honored-in-Bhopal-on-March-3 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इनोवेशन के कारण विश्व के टॉप स्कूलों की फेहरिश्त में सबसे ऊपर स्थान पाने वाले सीएम राइस विनोबा स्कूल के हिस्से एक और उपलब्धि आई है। स्कूल की तीन छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड और सम्मान समारोह के लिए हुआ है।

    उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा जारी सूची में रतलाम जिले के सात विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। इनमें से तीन सीएम राइज विनोबा स्कूल की छात्राएं क्रमशः खुशी, हीरल परमार एवं हिमानी शर्मा का चयन अंग्रेजी ओलंपियाड और सम्मान समारोह के लिए हुआ है। राठौर ने इस उपलब्धि को अकादमिक प्रयासों के तहत संस्था में शिक्षकों द्वारा ओलंपियाड और अन्य प्रतिस्पर्धाओं की नियमित तैयारियों का प्रतिफल बताया।

    3 मार्च को होंगी सम्मानित

    प्रभारी प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा के अनुसार विद्यार्थी 20 मार्च 2025 को अपने पालकों और मार्गदर्शी शिक्षक के साथ भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ओलंपियाड और सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। इस राज्य स्तरीय उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, संस्था प्राचार्य संध्या वोरा, सीमा चौहान, शोभा ओझा, कविता वर्मा, हर्षिता सोलंकी, अनीता शर्मा आदि ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Sun, 23 Feb 2025 10:45:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कसौटी अक्षर ज्ञान की ! सैलाना विकासखंड के 7462 नव साक्षरों ने दी नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा, परखा अपना अक्षर ज्ञान https://acntimes.com/7462-neo-literates-of-Sailana-block-gave-Navbharat-Literacy-Assessment-Examination https://acntimes.com/7462-neo-literates-of-Sailana-block-gave-Navbharat-Literacy-Assessment-Examination 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नव साक्षर हुए परीक्षा में सम्मिलित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आदेशानुसार नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 15 वर्ष के अधिक आयु के नवसाक्षरों के साथ ही उम्र दराज लोगों ने भी निरक्षरता का कलंक मिटाने के लिए उत्साह एवं उमंग के साथ अपना अक्षर ज्ञान परखा। 

    सैलाना विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक नरेंद्र कुमार पासी ने बताया कि परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पूर्व से ही संपूर्ण तैयारी कर ली गई थी। समस्त केंद्रों पर मूल्यांकन परीक्षा हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं थी। विकासखंड समन्वयक डॉ. रविन्द्र उपाध्याय ने बताया कि 82 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में 7462 नव साक्षरों ने अपने अक्षर ज्ञान को परखा। इस दौरान परीक्षा मॉनिटरिंग के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का अवलोकन भी किया।

    बता दें कि, कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशानुसार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शृंगार श्रीवास्तव ने परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के समस्त अमले को व्यापक निर्देश दिए थे। अलग-अलग दल बनाकर सभी अधिकारियों को विभिन्न विकासखंडों में अवलोकन हेतु आदेशित किया गया था। 

    समय की पाबंदी से परे हुई परीक्षा

    परीक्षा सुबह 10 से 5 बजे तक चली। परीक्षा में समय का कोई बंधन नहीं होने से लोग अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने हेतु आते रहे। हालांकि सुबह के समय केदों पर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले नव साक्षरों की संख्या ज्यादा रही।

    इन्होंने किया केंद्रों का निरीक्षण

    विकासखंड के मॉनिटरिंग दल के सदस्यों के साथ ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला परियोजना समन्वयक डॉ. धर्मेंद्र सिंह हाड़ा ने भीलों की खेड़ी, करिया, पालवा एवं कलवानी आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिला समन्वयक ज्ञानेश्वर परिहार एवं के. एल. डोडियार ने सैलाना विकासखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

    ये शामिल रहे मॉनिटरिंग दल में

    सैलाना विकासखंड में मॉनिटरिंग करने वालों में एपीसी राजेश झा, बीआरसीसी नरेंद्र कुमार पासी, विकासखंड समन्वयक डॉ. रविन्द्र उपाध्याय, बीएसी स्मिता शुक्ला, बीएसी अतुल विलियम, बीएसी भारती चौहान, राजेश अवस्थी, राजेश पाटीदार, अनोखीलाल राठौर, नरेंद्र जाट, मोहनसिंह चौहान, अंजुम खान, मथुरालाल पाटीदार, मुस्तकीम सिद्दीकी, देवेंद्र वाघेला, बालकृष्ण प्रजापति, सचिन मेहता, प्रेमकुमार दंडोतिया, परमेश्वर पड़ियार, महेश वशिष्ठ आदि शामिल रहेय़ कंट्रोल रूम प्रभारी का दायित्व जनशिक्षक रमेश परिहर एवं काशीराम अमजेरिया ने निभाया।

    नव साक्षर बोले- अब आसानी से कर लेते हैं हिसाब

    नव साक्षरों ने साक्षरता योजना के माध्यम से उनके जीवन में आए विभिन्न बदलावों के बारे में बताया। करिया में परीक्षा देने के लिए आई नव साक्षर अनुसूईया बाई एवं शारदा बाई ने डीपीसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह हाड़ा को बताया कि योजना के माध्यम से उनके दैनिक जीवन में कई परिवर्तन आए हैं। साक्षर होने के कारण उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। योजना को लेकर ग्राम कोटड़ा की जमनाबाई एवं मोगीभाई ने भी सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें किसी भी काम का हिसाब - किताब करने में बहुत समस्या आती थी। इस योजना के माध्यम से बहुत कुछ सीखने को मिला जिससे वे अब आसानी से हिसाब-किताब कर लेती हैं।

    ]]>
    Tue, 18 Feb 2025 22:02:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विदाई समारोह : लिबास का महकना जरूरी नहीं, खुशबू तो किरदार से आनी चाहिए& प्रो. सी. एस. शर्मा https://acntimes.com/Farewell-to-12th-class-students-of-Shri-Guru-Teg-Bahadur-School https://acntimes.com/Farewell-to-12th-class-students-of-Shri-Guru-Teg-Bahadur-School एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लिबास से महकना कोई बड़ी बात नहीं है, मजा तो तब है जब किरदार से खुशबू आए। विद्यार्थियों का स्कूल व समाज के प्रति एक कर्तव्य होता है, उन्हें यह कर्तव्य जिंदगी भर याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भविष्य में कुछ भी बन जाएं किंतु उसके साथ-साथ उन्हें एक अच्छा इंसान भी बनना चाहिए। बच्चों के अंदर संभावनाओं की कोई कमी नहीं होती है, उनमें अपार संभावनाएं रहती हैं बस जरूरत है कि बच्चे इनको ठीक से पूरा करें।

    यह बात पीएम एक्सिलेंस शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफसर डॉ. सी. एल. शर्मा ने कही। वे श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के सभाग्रह में आयोजित कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समिति अध्यक्ष हरदीपसिंह डंग ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन का एक सोपान स्कूली शिक्षा के बाद पूरा होता है। इसके बाद जिंदगी का अगला चरण शुरू होता है जहां से बच्चों की जिंदगी बदल जाती है। यहीं से बच्चों के करियर की शुरुआत भी होती है। इसलिए बच्चों को पूरा ध्यान पढ़ाई की और केंद्रीय रखना चाहिए।

    इन्होंने किया स्वागत

    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ. सी. एल. शर्मा, श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री व प्रधान अध्यापिका सुनीता तोमर ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। शिक्षकों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत गुरनाम सिंह डंग, हरजीत सिंह चावला, अजीत सिंह छाबड़ा, देवेंद्र सिंह वाधवा, हरजीत सिंह सलूजा, सुरेंद्र सिंह भामरा, सतपाल सिंह डंग, धर्मेन्द्र सिंह गुरुदत्ता, डॉ. रेखा शास्त्री, सुनीता तोमर आदि ने किया।

    इन्हें मिले पुरस्कार

    समारोह में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें मिस्टर एसजीटीबी हमजा काजी, मिस एसजीटीबीए अवनि पोरवाल, बेस्ट रैम्प वॉक वंशिका बौरासी व सार्थक जैन, बेस्ट लीडर आदर्श सिंह सिसौदिया व अंशिका गौर, वेल ड्रेस्ड अगम्य अग्निहोत्री व सृष्टि पोरवाल और सराहनीय कार्य के लिए हरसिमरन सिंह व यशस्विनी राठौर चुने गए। सभी को स्कूल समिति ने सम्मानित किया। संचालन सीमा भाटी ने किया। आभार अजीत छाबड़ा ने माना।

    ]]>
    Tue, 28 Jan 2025 21:41:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Exam Update ! कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल बदला, क्यों और क्या बदलाव हुआ यह जानने के लिए पढ़ें ये खबर https://acntimes.com/Exam-Update-Time-table-of-class-10th-and-12th-main-exam-changed https://acntimes.com/Exam-Update-Time-table-of-class-10th-and-12th-main-exam-changed एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। मंडल द्वारा 19 मार्च को होने वाले प्रश्न पत्र की तारीख बदल दी है।

    माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल द्वारा परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव को लेकर अधिकृत विज्ञप्ति जारी की गई है। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार मंडल द्वारा संचालित हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट (कक्षा 12वीं) परीक्षा (नियमित/स्वाध्यायी) वर्ष 2025 की परीक्षा का कार्यक्रम पूर्व में जारी किया गया था। पूर्व में प्रसारित हाईस्कूल परीक्षा कार्यक्रम में 19 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली विज्ञान विषय की परीक्षा अब 21 जनवरी (शुक्रवार) 2025 को आयोजित होगी।

    इसी प्रकार हायर सेकंडरी का 19 मार्च (बुधवार) 2025 को होना वाला NSQF (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेम वर्क) के सभी विषयों और शारीरिक शिक्षा के प्रश्न पत्र भी 21 मार्च (शुक्रवार) 2025 को होंगे। दोनों ही कक्षाओं के अन्य सभी प्रश्नपत्र पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही होंगे। परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर देखा जा सकता है। मंडल द्वारा जारी आदेश में प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम से विद्यार्थियों को अवगत कराएं।

    संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

    ]]>
    Fri, 24 Jan 2025 23:40:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शीतलहर का असर : 17 और 18 जनवरी को नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों और आंगनवाड़ियों के बच्चों के लिए अवकाश घोषित, कलेक्टर राजेश बाथम ने की अवकाश की अनुशंसा https://acntimes.com/Effect-of-cold-wave-Holiday-declared-in-schools-on-17th-and-18th-January https://acntimes.com/Effect-of-cold-wave-Holiday-declared-in-schools-on-17th-and-18th-January एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शीतलहर ने रतलाम जिले के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। इससे बच्चों पर पड़ने वाले विपरीत असर को ध्यान में रखते हुए जिले के नर्ससी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अगले दिन हेतु अवकाश घोषित किया गया है। दोनों दिन आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों की भी छुट्टी रहेगी।

    जिले में तापमान में गिरावट के दृष्टिगत शीत ऋतु में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य, सुरक्षा हेतु कलेक्टर राजेश बाथम ने आदेश जारी किया है। इसमें जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई आदि समस्त शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 17 तथा 18 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। इसके बाद रविवार का अवकाश रहेगा।

    आंगनवाड़ी केंद्रों में भी रहेगी छुट्टी

    कलेक्टर  राजेश बाथम द्वारा ज़िले में शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए  17 एवं 18 जनवरी को आंगनवाड़ी केंद्रों में के बच्चों के लिए भी अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका के लिए नहीं रहेगा, उन्हें आंगनवाड़ी केंद्र पर उपस्थित रहना होगा।

    ]]>
    Thu, 16 Jan 2025 18:17:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    EXAM Alert ! 10वीं व 12वीं की प्री&बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से, 3 प्रश्न&पत्रों के शेड्यूल में हुआ बदलाव, रोज परीक्षा के बाद कराई जाएगी अगले दिन की तैयारी https://acntimes.com/EXAM-Alert-10th-and-12th-pre-board-exams-from-January-16-schedule-of-3-question-papers-changed https://acntimes.com/EXAM-Alert-10th-and-12th-pre-board-exams-from-January-16-schedule-of-3-question-papers-changed एसीएन टाइम्स @ भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी को शुरू हो रही हैं। इनके लिए पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम में ऐनवक्त पर थोड़ा बदलाव किया गया है। कक्षा 10वीं के एक और 12वीं के दो प्रश्न-पत्रों की तारीखों में बदलाव किया गया है। जबकि 12वीं की परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही होगी। 

    MP प्री-बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए लोक शिक्षण निदेशालय (DPI) द्वारा कार्यक्रम काफी पूर्व ही जारी कर दिया गया था। हालांकि इसमें अब खुछ बदलाव किया गया है। 16 जनवरी को शुरू हो रही परीक्षा में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए पहली परीक्षा हिंदी की होगी, जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए पहला प्रश्न-पत्र भौतिकी या अर्थशास्त्र का होगा। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 24 जनवरी तक चलेंगी। प्री-बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च में होने वाली मुख्य परीक्षा का ही रूप होगी। इससे विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी करने में सहूलियत होने के साथ ही पूर्वाभ्यास भी हो जाता है।

    प्री-बोर्ड परीक्षा के बाद अगले प्रश्न-पत्र की होगी तैयारी

    माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को प्री-बोर्ड परीक्षा देने के बाद स्कूलों अगले प्रश्न-पत्र की तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए मंडल द्वारा परीक्षा के साथ ही अगले प्रश्न-पत्र की तैयारी के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। इसके पीछे मंडल का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई को अनुकूलित करने और परीक्षा का तनाव दूर करना है।

    इन प्रश्न-पत्रों की परीक्षा का बदला शेड्यूल

    मंडल द्वारा 12 जनवरी को जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब कक्षा 10 की संस्कृत की परीक्षा 23 जनवरी को होगी जबकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यह 18 जनवरी को होना थी। इसका समय सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक का रहेगा। इसी प्रकार कक्षा 12वीं का का 18 जनवरी को होने वाला अंग्रेजी का प्रश्न-पत्र अब 24 जनवरी को सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होगा। इसी कक्षा का संस्कृतक का प्रश्न-पत्र भी इसी दिन दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा। पहले यह प्रश्न-पत्र 24 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होना था। यानी संस्कृत और अंग्रेजी की परीक्षा एक ही दिन होगी।

    कक्षा 10वीं का परीक्षा कार्यक्रम

    कक्षा 12वीं की परीक्षा कार्यक्रम

    संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

    ]]>
    Wed, 15 Jan 2025 20:25:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम के परीक्षा फॉर्म 10 जनवरी से होंगे उपलब्ध, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया, अधिसूचना जारी https://acntimes.com/Vikram-Universitys-undergraduate-course-examination-forms-will-be-available-from-January-10 https://acntimes.com/Vikram-Universitys-undergraduate-course-examination-forms-will-be-available-from-January-10 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार सत्र 2024-25 के बीबीए, बीसीए, बी.कॉम, बीएससी, बीए, बीएचएससी आदि के परीक्षा फॉर्म 10 जनवरी 2025 से उपलब्ध होंगे। ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम के परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना सत्र 2024-25 में अध्ययनरत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों पर लागू होगी। 

    रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज के प्रशासक डॉ. दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि, ग्रेजुएशन स्तर के परीक्षा फॉर्म की अधिसूचना विक्रम विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों पर लागू होगी। विद्यार्थियों को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करना होगी।

    ]]>
    Wed, 08 Jan 2025 22:58:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के GNM पाठ्यक्रम के लिए शिक्षा सत्र 2024&25 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू, 5 जनवरी तक ऑनलाइन होंगे पंजीयन https://acntimes.com/Counseling-for-admission-to-GNM-course-at-Royal-Institute-of-Nursing-till-January-5 https://acntimes.com/Counseling-for-admission-to-GNM-course-at-Royal-Institute-of-Nursing-till-January-5 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म.प्र. नर्सेस रजिस्ट्रेशन कौंसिल द्वारा सत्र 2024-25 के लिए जी.एन.एम. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की जा रही है। एसे विद्यार्थी जिन्होंने प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST & GNMTST) में सम्मिलित होकर न्यूनतम क्वालिफाईड अंक प्राप्त किए हैं, वे 05 जनवरी 2025 तक काउंसलिंग में अपना पंजीयन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से करा सकते हैं। 

    रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य जगदीश डूके ने बताया कि, शासन ने सत्र 2024-25 के लिए मान्यता प्राप्त जी.एन.एम. संस्थाओं की सूची का प्रकाशन काउंसलिंग पोर्टल पर किया है। इमें रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग को सत्र 2024-25 के लिए जी.एन.एम. पाठ्यक्रम की 40 सीटों की मान्यता प्राप्त हुई है। वर्तमान में गतिमान काउंसलिंग प्रक्रिया में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में जी.एन.एम. पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए उपलब्ध है। 

    च्वाइस फिलिंग 8 जनवरी तक

    प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST & GNMTST) में सम्मिलित क्वालिफाइड अंक प्राप्त अभ्यार्थी, जिन्होंने काउंसलिंग में 05 जनवरी 2025 तक अपना पंजीयन करा लिया है, एसे विद्यार्थियों को 06 जनवरी 2025 से 08 जनवरी 2025 के मध्य, कॉलेज च्वाइस फीलिंग का कार्य करना होगा।

    हेल्पडेस्क स्थापित

    महू रोड पर होटल गोल्डन टॉवर के सामने स्थित रॉयल कॉलेज के सिटी ऑफिस पर प्रवेश एवं काउंसलिंग / मार्गदर्शन हेतु हेल्पडेस्क की स्थापना की है। जो विद्यार्थी सत्र 2024-25 में जी.एन.एम. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे हेल्पडेस्क पर स्वयं अथवा मोबाइल नंबर 9685082727 पर संपर्क कर सकते हैं।

    ]]>
    Sat, 04 Jan 2025 20:00:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बिलड़ी की शिक्षक इंद्रा शर्मा सेवानिवृत्त, समग्र शिक्षक संघ ने किया अभिनंदन https://acntimes.com/The-Samagra-Shikshak-Sangh-felicitated-retired-teacher-Indra-Sharma-on-her-retirement https://acntimes.com/The-Samagra-Shikshak-Sangh-felicitated-retired-teacher-Indra-Sharma-on-her-retirement एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बिलड़ी की शिक्षक इंद्रा शर्मा 26 साल 3 माह की शासकीय सेवा के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर समग्र शिक्षक संघ की प्रांतीय एवं जिला इकाई द्वारा शर्मा का शॉल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

    इस दौरान समग्र शिक्षक संघ से जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, प्रांतीय सचिव जयराज सिंह देवड़ा, प्रांतीय उपाध्यक्ष चरण सिंह जाधव, प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल सिंह सोलंकी, संतोष शर्मा, नवीन बोरिया, हेमंत बोरिया, सत्येंद्र जोशी, अरविंद पटिदार, प्रज्ञा पांडेय, अनीता सोनी आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 28 Dec 2024 23:35:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दक्षता एवं नेतृत्व संवर्धन : धार जिले के 15 स्कूल के 35 शिक्षक 26 दिसंबर को CM राइस विनोबा स्कूल का करेंगे विजिट, क्लास रूम प्रैक्टिस व स्कूल नेतृत्व का अवलोकन https://acntimes.com/35-teachers-from-15-schools-of-Dhar-district-will-visit-CM-Rice-Vinoba-School-on-December-26 https://acntimes.com/35-teachers-from-15-schools-of-Dhar-district-will-visit-CM-Rice-Vinoba-School-on-December-26 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अपने इनोवेशन के जरिए विश्वस्तर पर पहचान बना चुके रतलाम शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को लाइट हाउस का दर्जा मिला है। स्कूल द्वारा हासिल की गई उपलब्धि के बारे में नजदीक से जानने और समझने के लिए विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों के भ्रमण का सिलसिला जारी है। 26 दिसंबर को धार जिले के 15 स्कूलों के 35 शिक्षक सीएम राइज विनोबा स्कूल के भ्रमण पर आ रहे हैं। वे दक्षता एवं नेतृत्व संवर्धन के अंतर्गत वे यहां क्लास रूम प्रैक्टिस एवं स्कूल नेतृत्व का अवलोकन करेंगे।

    संस्था के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि धार जिले के कलेक्टर के निर्देशानुसार वहां के शिक्षक रतलाम के इनोवेशन कैटेगरी में वर्ल्ड के टॉप स्कूल में क्लास रूम प्रैक्टिसेस जैसे कोल्ड कॉलिंग, थिंक पेयर शेयर, अटेंशन ग्रेबर, हुक के साथ स्मार्ट स्टडी को कक्षा में पीछे बैठकर जानेंगे।

    राठौर ने बताया विभिन्न गतिविधियों का समायोजन जैसे मॉर्निंग मीटिंग, हडल स्पेस, रिवॉर्ड एंड रिकगनाइजेशन के विभिन्न पहलुओं को समझेंगे। विद्यालय में चल रही गतिविधियों, स्कूल लीडरशिप टीम के मैनेजमेंट के साथ "साइकल ऑफ ग्रोथ" को समझेंगे। संस्था की विजिट भी मैनेजमेंट का ही एक हिस्सा है।

    40 स्कूल के 100 से अधिक शिक्षक कर चुके विजिट

    प्राचार्य संध्या वोरा के अनुसार अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इनोवेशन कैटेगरी में शीर्ष पर आने के बाद से शासकीय और अशासकीय रूप से 40 विद्यालयों के 100 से अधिक शिक्षक अभी तक सीएम राइज विनोबा में विजिट हेतु आ चुके हैं। विजिट में एफएलएन, ओलंपियाड और ग्रेड अनुसार दक्षता संवर्धन के प्रयासों को शेयर किया जाएगा।

    संस्था के विजिट प्रभारी प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा, अजय मरमट, कविता वर्मा और हिना शाह ने बताया कि आगंतुकों से बेस्ट स्कूल प्रैक्टिसेज और संस्था के अनुकूल वातावरण पर विचार साझा किए जाएंगे ताकि सीखने-सीखाने की द्वि-पक्षीय पहल हो।

    ]]>
    Tue, 24 Dec 2024 22:16:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विश्व ध्यान दिवस : रॉयल कॉलेज में ध्यान सत्र आयोजित, ध्यान से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, अध्यात्मिक तल पर सामंजस्य बनाने की प्रक्रिया समझाई https://acntimes.com/Meditation-session-organised-at-Royal-College-on-World-Meditation-Day https://acntimes.com/Meditation-session-organised-at-Royal-College-on-World-Meditation-Day एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व ध्यान दिवस 21 दिसंबर को मनाया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में रॉयल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज सालाखेड़ी कैंपस पर हार्टफुलनेस संस्था भारतीय योग संघ मध्य प्रदेश द्वारा ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।

    उक्त जानकारी देते हुए रॉयल कॉलेज मैनेजमेंट संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री ने बताया कि ध्यान सत्र में मुख्य अतिथि हार्टफुलनेस संस्था के नीलेश शुक्ला, शीतल शुक्ला व जितेंद्र अग्रवाल रहे। अतिथियों ने ध्यान सत्र के महत्व पर प्रकाश डाला और अभ्यास कराया। उन्होंने ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, अध्यात्मिक तल पर सामंजस्य बनाने की प्रक्रिया भी समझाई।

    गौरतलब है कि रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्था द्वारा तनाव मुक्ति सत्र एवं ध्यान प्रशिक्षण का कार्य सतत् रूप से किया जाता रहा है, इसी संदर्भ में उपरोक्त आयोजन संपन्न हुआ। सत्र में रॉयल कॉलेज के डॉ. आनंद त्रिवेदी, प्रो. जगदीश डुके, प्रो. ममता यादव, प्रो. शैलेन्द्र सिंह, प्रो. अपूर्वा जोशी, प्रो. विजय पाठक, प्रो. स्नेह चौरसिया आदि स्टाफ सम्मिलित रहा।

    ]]>
    Sat, 21 Dec 2024 17:23:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षा एक संस्कार है और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम् है, शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए केंद्र व भाजपा की सरकार प्रतिबद्ध है & मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Ratlam-District-level-education-quality-and-teachers-conference-of-Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-MP-concluded https://acntimes.com/Ratlam-District-level-education-quality-and-teachers-conference-of-Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-MP-concluded आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षा गुणवत्ता एवं शिक्षक सम्मेलन 2024 का हुआ भव्य आयोजन, संघ ने मंत्री काश्यप को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रवाद का सबसे अच्छा चिंतन भारत में हुआ जिसमें शिक्षा और शिक्षकों की अहम् भूमिका है। शिक्षकों को सिर्फ सामान्य कर्मचारियों की तरह नहीं, अपितु अलग सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। स्वास्थ्य में सेवा की प्राथमिकता होती है तो शिक्षा में राष्ट्र निर्माण की विचारधारा की। शिक्षकों और उनके व्यवहार का बच्चों के मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। शिक्षा एक संस्कार है। स्कूलों में संस्कार मिलते हैं। इसलिए शिक्षकों की भूमिका समाज में ‘दायित्व’ की है। शिक्षकों का अपने अधिकारों की बात रखना भी एक महत्वपूर्ण उपक्रम है, यह आवश्यक है और किया भी जाता है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शिक्षा गुणवत्ता एवं शिक्षक सम्मेलन इसी संस्कार और उपक्रम का प्रतीक है।

    ये उद्गार मप्र शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। वे आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा विधायक सभागृह रतलाम में आयोजित शिक्षा गुणवत्ता एवं शिक्षक सम्मेलन 2024 में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने की। विशेष अतिथि रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी रहे।

    ‘बच्चों के संपूर्ण विकास में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों की भी जवाबदारी’

    मंत्री काश्यप ने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता के बारे में हमारी भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य की परंपरा रही है और गुरु और आचार्यों का संपूर्ण आचार, विचार और व्यवहार विद्यार्थियों के जीवन को प्रभावित करता था। वे बच्चों को संस्कारित करते थे। परंतु वर्तमान शिक्षा प्रणाली में अलग-अलग विषय के विशेषज्ञ लगाए जाते हैं जिससे विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए अभिभावक भी जवाबदार हैं क्योंकि बच्चे स्कूलों में दिन के 6 घंटे ही रहते हैं, शेष 18 घंटे घर-परिवार में ही रहते हैं। पालकों की बहुत बड़ी संख्या अभी इस दायित्व को समझने के लिए तैयार नहीं है। सरकारी स्कूलों में यदि पालकों को बुलाया जाता है तो 10 प्रतिशत भी नहीं आते किंतु हमारे सीएम राइज विनोबा स्कूल ने उपस्थिति 90 प्रतिशत तक पहुंचाने में सफलता अर्जित की है। अहिंसा ग्राम प्रकल्प शुरू करने के मूल में शिक्षा ही बड़ा विषय था।

    ‘संघ द्वारा संज्ञान में लाए विषयों से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को अगवत कराएंगे’

    मंत्री काश्यप ने एक साकारात्मक आयोजन के लिए आजाद अध्यपक शिक्षक संघ को धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि आप कोई कार्यक्रम करें और मैं यहां उपलब्ध हूं तो मुझे आना भी चाहिए और सुनना भी चाहिए। मेरे विभाग के साथ अन्य विषय भी जुड़े हैं जिनका संबंध भी कहीं न कहीं शिक्षा से जुड़ा है। हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का स्वभाव है कि वे हर विषय को लेकर पूरे प्रदेश में जा रहे हैं। उन्होंने अलग कार्यक्रमों और क्षेत्रों में अपनी भूमिका स्थापित की है। पूरे प्रदेश में एक साल में सकारात्मक माहौल बनाया है। ओपीए (ओल्ड पेंशन स्कीम), एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) या यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) की जो बात आपने रखी है और प्रधानमंत्री जी द्वारा जो नया विचार दिया गया है उसे लेकर प्रदेश सरकारी कितनी गति से कदम उठाएगी, यह आपको जल्द ही पता चलेगा। शासन के कार्य करने का एक क्रम है जो आज से नहीं, वर्षों से चल रहा है। इस दौरान कई परंपराओं का निर्माण हुआ है जिसके अनुसार राज्य की व्यवस्थाएं राज्य करेगा और केंद्र की केंद्र किंतु अब धारणा बदल चुकी है, अब जो केंद्र निर्धारण करेगा उसे राज्य तत्काल स्वीकार करेगा। हमारी संघीय व्यवस्था और राज्य के अपनी व्यवस्था और सिद्धांत हैं और उसके अनुरूप भी कुछ चींजें निर्धारित होती हैं।

    स्कूली शिक्षा और जनजातीय विभाग के शिक्षकों की सेवाओं, स्थानांतरण आदि से जुड़े मामले को लेकर मंत्री ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण संगठन के कार्यकर्ताओं और अन्य अवसरों पर हमारे सामने आते रहते हैं। शिक्षा और शिक्षकों से जुड़ी ऐसी बातों को लेकर शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह की गहरी समझ रखते हैं और वे इस दिशा में प्रयास भी कर रहे हैं। मोहन जी ने तो सीएम बनते ही चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा विभाग को एक करने की पहल की क्योंकि वहां भी ऐसी ही विसंगति थी। संघ द्वारा जो भी बिंदु मेरे संज्ञान में लाए गए हैं वे मेरे कार्यत्रेत्र और अधिकार क्षेत्र में नहीं है, फिर मैं उन्हें मुख्यमंत्री जी और शिक्षा मंत्री जी के समक्ष अवश्य रखूंगा, चर्चा भी करूंगा। जिससे समाज का नुकसान न हो, वह संवाद बना रहना चाहिए।

    शिक्षकार्मियों, गुरुजी व संविदा शिक्षकों को जो भी मिला शिवराज सरकार में मिला- भरत पटेल

    अध्यक्षता करते हुए प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के उद्देश्य, सोच और उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 1998 से 2013 तक शिक्षाकर्मी, गुरुजी और संविदा शिक्षक के रूप में भर्तियां हुईं। तब मात्र 500 लेकर 2500 तक के न्यूनतम मानदेय पर उन्होंने सेवाएं दी। लंबे अरसे तक इसी तरह संघर्ष चला। परंतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमें छठा वेतमान दिया। सातवां वेतनमान, शासकीय कर्मचारी का दर्जा और शिक्षक का पदनाम भी इसी सरकार ने दिया। पटेल ने मंत्री काश्यप से कहा कि हमें जो कुछ भी मिला आपकी ही सरकार से मिला और मौजूदा मोहन सरकार से भी मिल रहा है जिसक लिए शिक्षक आभारी हैं। प्रांताध्यक्ष ने मंत्री काश्यप के माध्यम प्रदेश सरकार के समक्ष शिक्षकों ग्रेच्युटी, पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय विभाग के संविलयन आदि से जुड़ी मांगों को प्रभावी ढंग से रखा और उन्हें निराकृत करने, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री द्वारा हर साल एक बड़े आयोजन के रूप में शिक्षकों से संवाद करने का अनुरोध भी किया।

    स्वच्छ भारत अभियान के लिए विद्यार्थियों को करें प्रेरित- प्रहलाद पटेल

    महापौर प्रहलाद पटेल ने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के इस सकारात्मक प्रयास की प्रशंसा करते हुए राष्ट्र का भविष्य तैयार करने में शिक्षकों की भूमिका को अहम् बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से पूरा देश प्रेरित है। पिछले दिनों आपके संगठन के माध्यम से हमें ज्ञात हुआ कि प्राथमिक विद्यालयों के पास सफाई आदि के लिए कोई कर्मचारी या व्यवस्था नहीं है। हमने निर्णय लिया है कि नगर निगम रतलाम शहर के सभी शासकीय प्राथमिक स्कूलों में नगर निगम द्वारा सफाई करवाई जाएगी। यह अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने सभी शिक्षकों से स्वच्छता के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने का आह्वान भी किया। शिक्षकों की मंशा पर सुमधुर गीत भी प्रस्तुत किया।

    शिक्षक ही समाज को गढ़ता और मजबूत बनाता है- मनीषा शर्मा

    नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन अपने आप में विशेष हैं जहां समाज को दिशा देने वाले गुरुजन अपनी गुणवत्ता की बेहतरी के लिए स्वयं ही एकत्र हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही भविष्य का निर्माता है और समाज को मजबूत बनाता है।

    अच्छे राजनेता भी कक्षाओं में होते हैं तैयार- प्रदीप उपाध्याय

    भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व अति महत्वपूर्ण है। बच्चे सुनने से ज्यादा शिक्षक को देखकर सीखते हैं। शिक्षक जब स्वयं अनुशासित, नैतिक होते हैं तो बच्चे अपने आप वैसे ही बनते हैं। बच्चों को करियर बनाने और अवसर चुनने के लिए कहते वक्त पहले साइंस, टीचिंग, व्यापार जैसे क्षेत्र ही वरीयता में होते थे। पंरतु अब माना जा रहा है कि अच्छी भावी पीढ़ी की जरूरत राजनीति में भी ही है। अच्छे राजनेता भी कक्षाओं में ही तैयार होते हैं।

    शिक्षक बेहतर तो भावी पीढ़ी भी बेहतर होती है- मुकेश पुरी गोस्वामी

    रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी ने कहा कि बहुत कम ऐसे अवसर आते हैं जब इतनी बड़ी संख्या में शासकीय शिक्षक बिना किसी ट्रेनिंग, वर्कशॉप या आंदोलन के एकत्र हों। जनप्रतिनिधियों के सामने शिक्षकों और कर्मचारियों की इतनी मौजूदी तो आंदोलनों में ही नजर आती है परंतु यह आयोजन बिल्कुल अलग है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने सफल और गुणवत्तापूर्ण आयोजन करते हुए अच्छा प्रयास किया है। उन्होंने भी आह्वान किया कि शिक्षक जब स्वयं को समयानुरूप बेहतर बनाते हैं तो भावी पीढ़ी भी बेहतर बनती है। 

    सरस्वती पूजन व वंदना से शुरू हुआ आयोजन

    इससे पूर्व सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना शिक्षक शोभा शेर व सिद्धि परिहार ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात अतिथियों को स्वागत संघ के संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौंड, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संध्या जैन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटी, संभाग उपाध्यक्ष विनोद यादव, जितेंद्र शर्मा, ललिता कदम, संभाग सचिव युगल किशोर पाल, नीमच जिला अध्यक्ष दिनेश टांकवाल, मंदसौर जिलाध्यक्ष श्याम मीणा, उपाध्यक्ष बालेश्वर मालवीय, सीमा कनेरिया, जिला हरीराम जाटवा, जिला महासचिव ब्रजेश झा, रामकरण सिंह कनेरिया, सचिव राजेश स्वर्णकार,  महामंत्री मनन कपूरा, सह संयोजक राजेंद्र सिंह राठौर, ललिता कुशवाह, किरण पाटीदार, हेमंत पंवार, हेमलता कटारा, मनीष द्विवेदी, प्रकाशचंद्र वर्मा, नीमच राजा भोज शोध संस्थान के नरेंद्र सिंह पंवार आदि ने किया।

    मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा

    संघ का प्रतिवेदन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौंड ने प्रस्तुत करते हुए संघ क्या, क्यों और कैसे कार्य कर रहा है, इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा गुणवत्ता और सिक्षकों कि बेहतरी के लिए जिला इकाई की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उज्जैन संभाग के अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने संघ की शिक्षकों से जुड़ी संघ की मांगों के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन का वाचन किया। तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष पटले के नेतृत्व में संभाग शुक्ला, जिला अध्यक्ष गौंड सहित पदाधिकारियों ने ज्ञापन मंत्री काश्यप को सौंपा।

    सीएम राइज विनोबा स्कूल का हुआ सम्मान, मंत्री ने खुल कर की तारीफ

    समारोह में संघ द्वारा विश्व पटल पर शिक्षकों और पूरे भारत का मान बढ़ाने वाले रतलाम शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल का सम्मान किया गया। स्कूल की प्राचार्य संध्या वोरा और उनकी टीम सीमा चौहान, सविता राजपुरोहित और अमित झा को मुख्य अतिथि काश्यप एवं संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भारत पटेल ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट किया। काश्यप ने सीएम राइज विनोबा स्कूल द्वारा किए गए कार्य और स्कूल में पालकों की सहभागिता और उपस्थिति 90 फीसदी तक पहुंचाने की प्रशंसा की एवं इससे अन्य स्कूलों को भी प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के कारण सिर्फ रतलाम का ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार को सम्मान दिलाया है।

    अभिनव पहल के लिए महापौर का हुआ स्वागत

    स्कूलों की सफाई की अभिनव पहल के लिए संघ और सभी शिक्षकों की ओर से उपाध्यक्ष नीता पुरोहित ने अनुकरणीय बताते हुए महापौर पटेल का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने अन्य निकायों में भी ऐसी ही व्यवस्था करने का आग्रह सभी जनप्रतिनिधियों से किया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

    इन्होंने दिए अतिथियों को स्मृति चिह्न

    अतिथियों को स्मृति चिह्न जिला संयोजक कैलाश जादौन, जिला प्रवक्ता सादिक मोहम्मद खान, ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ खराड़ी (रतलाम), दिनेश परमार (सैलाना), आनंद चावला (आलोट), अशोक कुमार दड़िंग (जावरा), सुरेशचंद्र नायक (पिपलौदा), तेजू डोडियार (बाजना), दशरथलाल सोंडल (ताल) ने भेंट किए। संचालन एसीएन टाइम्स के संपादक नीरज कुमार शुक्ला एवं पत्रकार व लेखिका अदिति मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन जिला सचिव राजेश स्वर्णकार ने किया।

    इन संगठनों ने भी किया स्वागत

    आयोजन समग्र शिक्षक संघ, मप्र शिक्षक संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, राज्य अध्यापक संघ, कर्मचारी संघ मप्र, प्रांतीय शिक्षक संघ, मप्र पीएचई संघ की ओर से उनके पदाधिकारियों ने अतिथियों और आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष का स्वागत किया।

    इनका रहा विशेष सहयोग

    डॉ. रविंद्र उपाध्याय, अर्जुन गरवाल, कमलाशंकर शर्मा, योगेंद्र खेड़े, जितेंद्र बैरागी, सावन पारगी, भास्कर बाथम, जितेंद्र बैरागी, किशन पारगी, सारिका व्यास, प्रकाश परमार आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा। समारोह में सैकड़ों शिक्षक एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

    ]]>
    Mon, 16 Dec 2024 21:16:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ‘आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश’ का ‘जिला स्तरीय शिक्षा गुणवत्ता एवं शिक्षक सम्मेलन&2024’ आज, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन https://acntimes.com/District-Level-Education-Quality-and-Teachers-Conference-2024-of-Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-Madhya-Pradesh-today https://acntimes.com/District-Level-Education-Quality-and-Teachers-Conference-2024-of-Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-Madhya-Pradesh-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के सर्वाधिक आजीवन सदस्यता वाले शासकीय शिक्षकों के प्रतिनिधि संगठन आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा जिलास्तरीय शिक्षा गुणवत्ता एवं शिक्षक सम्मेलन – 2024 का आयोजन 15 दिसंबर (रविवार), 2024 को रतलाम में किया जा रहा है। सम्मेलन सुबह 9.00 बजे से स्थानीय विधायक सभागृह, बरबड़ हनुमान मंदिर के सामने, सैलाना रोड, रतलाम पर आयोजित होगा। 

    यह जानकारी आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के उज्जैन संभाग के अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौंड एवं महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष संध्या जैन ने संयुक्त विज्ञप्ति में दी। पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप होंगे। अध्यक्षता आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल करेंगे। आयोजन के विशिष्ट अतिथि जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी होंगे।

    सीएम राइज विनोबा स्कूल का होगा सम्मान

    पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह के दौरान सीएम राइज विनोबा स्कूल को सम्मानित भी किया जाएगा। गौरतलब है कि, शिक्षा गुणवत्ता बेहतर बनाने और शिक्षकों के समर्पण की मिलास बने सीएम राइज विनोबा स्कूल ने विश्वस्तरीय स्पर्धा में नवाचार श्रेणी में विश्व में पहला स्थान पाकर सिर्फ रतलाम जिले का ही नहीं बल्कि, मध्यप्रदेश और पूरे भारतवर्ष के शासकीय स्कूलों और शिक्षकों का मान बढ़ाया है। भारत के विश्वगुरु बनने की दिशा में लगातार अग्रसर होने का यह भी एक संकेत है।

    समस्याएं गिनाने में नहीं, समाधानपरक सुझाव देकर हल कराने में है यकीन

    पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन में शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों की बेहतरी को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही संगठन द्वारा शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करवाने हेतु जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बता दें, कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र अपने गठन के बाद से ही शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की विचारधारा के साथ शिक्षकों की जरूरतों, मांगों आदि को सरकार के समझ रखकर उनका निराकरण करवाने के लिए एक सेतु की तरह काम कर रहा है। सरकार को समस्याएं गिनाने के बजाय समाधानपरक सुझाव देने की सोच के चलते संगठन लगातार उपलब्धियां हासिल करने में सफल रहा है।

    इन्होंने की आयोजन को सफल बनाने की अपील

    शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षक सम्मेलन को सफल बनाने की अपील संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौंड, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संध्या जैन, हरिराम जाटवा, राजेश स्वर्णकार, विनोद यादव, सीमा कनेरिया, कैलाश सिंह जादौन, आनंद चावला, अशोक कुमार दडिंग, सुरेशचन्द्र जगदेव, दिनेश परमार, सादिक खान, महेंद्र सिंह भाटी, रामकरण सिंह कनेरिया, योगेंद्र खेड़े, हेमंत सिंह पंवार, जितेंद्र शर्मा, सत्यनारायण माली, कमलाशंकर शर्मा, ब्रजेश झा, अर्जुन गरवाल, राजेद्र सिंह राठौर, प्रकाश परमार, हेमलता कटारा, किरण पाटीदार, नरेंद्र कुमार दोहरे, कन्हैयालाल पाटीदार, मनीष द्विवेदी, सुखलाल गामड़, मनन कपूर, बालेश्वर मालवीय, युगल किशोर पाल, लक्ष्मण मालवीय, भास्कर बाथम, प्रकाश वर्मा, जगदीश धकरिया, हेमंत सिंह पंवार आदि ने जिले के शासकीय शिक्षकों से की है।

    ]]>
    Sun, 15 Dec 2024 03:02:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ब्रेकिंग न्यूज : शीत लहर के कारण रतलाम में स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर राजेश बाथम ने जारी किए आदेश https://acntimes.com/School-timings-changed-in-Ratlam-due-to-cold-wave-Collector-Rajesh-Batham-issued-orders https://acntimes.com/School-timings-changed-in-Ratlam-due-to-cold-wave-Collector-Rajesh-Batham-issued-orders एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर राजेश बाथम ने जिले के स्कूलों के लगने के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। अब जिले के नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से पहले नहीं लग सकेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

    शीत लहर के चलते लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। इसे देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है। बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की रतलाम इकाई द्वारा भी इस संदर्भ में पत्र लिख कर ध्यान आकृष्ट करते हुए कलेक्टर से स्कूल के समय में बदलाव की मांग की गई थी।

    ]]>
    Wed, 11 Dec 2024 18:08:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम बनेगा मॉडल ! स्कूली शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह का अपनी विधानसभा से प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत का ऐलान, मुख्य अतिथि प्रेरणास्रोत चेतन्य काश्यप होंगे https://acntimes.com/Chetan-Kashyap-Foundation-honored-2024-meritorious-talents-the-guest-said-events-will-be-organized-in-other-districts-as-well https://acntimes.com/Chetan-Kashyap-Foundation-honored-2024-meritorious-talents-the-guest-said-events-will-be-organized-in-other-districts-as-well एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा विगत एक दशक से आयोजित किया जा रहा प्रतिभा सम्मान समारोह प्रदेश में मॉडल बनने जा रहा है। प्रतिभाओं को सम्मानित करने रतलाम आए प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने सिर्फ फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की बल्कि इसे शिक्षा गुणवत्ता की दिशा में उठाया गया प्रेरक कदम भी बताया। उन्होंने ऐलान किया कि वे ऐसे समारोह की शुरुआत अपनी विधानसभा से करेंगे और पहले समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के अध्यक्ष चेतन्य काश्यप होंगे। वहीं जिला प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने प्रदेश के हर जिले में ऐसे समारोह शुरू करने की बात कही।

    चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को बरबड़ स्थिति विधायक सभागृह में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परिक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड एवं टाइटन की रिस्ट वाच प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह रहे। अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने की। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संगीता चारेल व पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा मंचासीन रहे। समारोह में 93% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर स्थान मिला।

    अगले 6 वर्षों में प्रदेश में स्कूल की हर क्लास डिजिटल करने का प्रयास- उदयप्रताप सिंह

    मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि मंत्री काश्यप को साधुवाद देता हूँ कि उन्होंने मुझे ऐसे अनूठे आयोजन में आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम भविष्य की पीढ़ी को आगे बढ़ाने में प्रेरणादायी साबित होगा, क्योंकि ऐसे आयोजनों से बच्चों को प्रोत्साहित किया जा सकता है। वे अपनी विधानसभा में ऐसा आयोजन कर मंत्री काश्यप के आतिथ्य में ही बच्चों को सम्मानित करने का प्रयास करेंगे। सिंह ने कहा कि पालकों को भी बच्चों को प्रेरित करने का हर कार्य करना चाहिए। रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल ने विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी का लक्ष्य है कि देश का हर स्कूल एक्सीलेंस बने। प्रदेश में अगले 5 वर्षों में स्कूल की हर क्लास को डिजिटल करने का प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हो रहा है।

    काश्यप ने जो दीपक जलाया, उसमें तेल व कपूर डालकर हजारों दीपक जलाएंगे- विजय शाह

    अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम अद्भुत व अनूठा है। जो अच्छा पढ़ेगा, लिखेगा वही भविष्य में अच्छा इंसान, नेता, अधिकारी, माता-पिता बनेगा। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से कैबिनेट मंत्री काश्यप ने समाज सेवा का जो दीपक जलाया है, उसमें तेल और कपूर डालकर हम हजारों दीपक जलाने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर इस तरह का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में करेंगे। आदिवासी क्षे़त्र में अच्छे अंक हासिल करने वाले बच्चों के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में उच्च शिक्षा की व्यवस्था की है और 200-200 बच्चों का चयन भी किया है, जो महानगरों में रहकर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

    विद्यार्थी शिक्षा के साथ अपने चिंतन को स्वरोजगार की ओर मोड़ें- चेतन्य काश्यप

    फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि वर्ष 2024 में संयोग से 2024 विद्यार्थियों को फाउंडेशन सम्मानित कर रहा है। प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से फाउंडेशन विद्यार्थियों में नया जोश भरने का प्रयास करता है क्योंकि उनके जीवन में असीम संभावनाएं हैं। 12वीं की शिक्षा के बाद हर विद्यार्थी के सामने अनेकानेक अवसर होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का मूल मंत्र स्वरोजगार है और इसके लिए नई संभावनाएं आगे लाई जा रही है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में रोजगार की अलग-अलग योजनाओं का समायोजन कर स्वरोजगार की योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यार्थी शिक्षा के साथ अपने चिंतन को नई दिशा देते हुए स्वरोजगार की ओर मोड़े, क्योंकि भारत की आत्मा उद्यमिता की है।

    शिक्षा, खेल, धर्म सहित अन्य आयोजन शहर विकास में जरूरी- प्रदीप उपाध्याय

    विशेष अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मंत्री काश्यप शहर को विकसित करने के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार 10 वर्षों से मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर रहे हैं। खेल और धार्मिक आयोजन सहित कई तरह के अन्य आयोजन भी उनके द्वारा किए जाते हैं, क्योंकि शहर का विकास करने के लिए ये सब जरूरी है। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित हो रहे हैं। प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों को ऐसे ही अच्छे संस्कार देते रहें, जिससे वे परिवार और शहर के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।

    प्रदेश के अन्य जिलों में प्रतिभाओं का सम्मान होने पर रतलाम याद किया जाएगा- प्रहलाद पटेल

    महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि दस वर्षों से प्रतिभा सम्मान समारोह होना शहर के लिए गर्व की बात है। ऐसे समारोह अन्य जिलों में होंगे तो रतलाम को याद जरूर किया जाएगा। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शहर की प्रतिभाओं को तराशने का कार्य कर रहा है। सलाहकार एवं पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने कहा कि मंत्री चेतन्य काश्यप शहर की उन्नति में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मेधावी विद्यार्थियों को पुरुस्कार स्वरूप घड़ी इसलिए दी जा रही है कि वे समय के महत्व को पहचान कर उसका सदुपयोग करें। 

    आरंभ में अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। आयोजन समिति की ओर से फाउंडेशन अध्यक्ष काश्यप, सहालकार, पूर्व महापौर डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेन्द्र नाहर, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनन्द जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विकास शैवाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, स्कूल संचालक, शिक्षक व अन्य मौजूद रहे।

    ]]>
    Mon, 02 Dec 2024 00:51:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    तीन मंत्रियों की उपस्थिति में रविवार को होगा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, 2024 मेधावी विद्यार्थियों मिलेगा मेहनत का प्रतिफल https://acntimes.com/Chetan-Kashyap-Foundations-Pratibha-Samman-Ceremony-in-Ratlam-on-1st-December-2024 https://acntimes.com/Chetan-Kashyap-Foundations-Pratibha-Samman-Ceremony-in-Ratlam-on-1st-December-2024
  • स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह एवं प्रभारी मंत्री विजय शाह करेंगे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित
  • कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहेंगे उपस्थित
  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 1 दिसंबर (रविवार) को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह एवं अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनीता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहेंगे

    प्रतिभा सम्मान समारोह विधायक सभागृह बरबड़ में 1 दिसंबर को प्रातः 11.15 बजे से शुरू होगा। यहां 10 काउण्टर लगेंगे, जिनके माध्यम से 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड परिक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को भेज दी गई है। स्कूलों को मेधावी विद्यार्थियों के कूपन एवं अभिभावकों के आमंत्रण पत्र भी भेज दिए गए है।

    इन्होंने किया आह्वान

    विद्यार्थी स्कूल से कूपन प्राप्त कर समारोह में सम्मिलित हो सकेंगे। आयोजन समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेन्द्र नाहर, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनन्द जैन ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया है।

    ]]>
    Sat, 30 Nov 2024 23:12:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल इंडस्ट्री विजिट : रॉयल कॉलेज के बीएससी लाइफ साइंस के विद्यार्थियों ने तितरी स्थित वाइनरी का भ्रमण किया, वाइन उत्पादन और वितरण की प्रक्रिया जानी https://acntimes.com/Ratlam-BSc-Life-Science-students-of-Royal-College-visited-the-winery https://acntimes.com/Ratlam-BSc-Life-Science-students-of-Royal-College-visited-the-winery एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत विद्यार्थियों को एजुकेशनल विजिट करवाई जा रही हैं। हाल ही में कॉलेज प्रबंधन द्वारा रतलाम के तितरी गांव स्थिति वाइनरी का औद्योगिक विजिट कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वाइन उत्पादन और उसके वितरण संबंधी बारीकियों को जाना।

    रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज रतलाम के बीएससी लाइफ साइंस विभाग के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा तीतरी स्थित अम्बी वाइन इंडस्ट्री का विजिट किया। इस विजिट में प्रोडक्शन मैनेजर अर्पित पंवार ने स्टूडेंट्स को पूरे इंडस्ट्री एरिया में भ्रमण करवाया। उन्होंने प्रोडक्शन क्षेत्र में अँगूर से वाइन बनाने की पूरी प्रकिया को स्टेप बॉय स्टेप समझाया। स्टूडेंट्स को भविष्य हेतु रोजगारोन्मुखी जानकारी प्रदान की। स्टूडेंट्स ने प्रोडक्शन मैनेजर से प्रश्नोत्तर कर अपनी जिज्ञासा शांत की।

    विजिट लाइफ साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. कपिल केरोल के नेतृत्व में की गई। इसमें कॉलेज प्रशासक डॉ. दिनेश राजपुरोहित, प्राध्यापक प्रो. नैंसी धीमान, प्रो. पूजा पाटीदार, प्रो. अल्का उपाध्याय का सहयोग रहा। प्रशासक राजपुरोहित एवं लाइफ साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. केरोल ने इंडस्ट्री के मैनेजमेंट एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

    ]]>
    Sat, 30 Nov 2024 21:53:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रतिभा सम्मान कल : वर्ष 2024 में 2024 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करेगा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन, मंत्री चेतन्य काश्यप ने की तैयारियों की समीक्षा https://acntimes.com/Chetan-Kashyap-Foundation-will-honour-meritorious-students-on-1-December-2024 https://acntimes.com/Chetan-Kashyap-Foundation-will-honour-meritorious-students-on-1-December-2024 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 1 दिसंबर (रविवार) को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक ली। इसमें समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। समारोह में इस वर्ष 2024 में 2024 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा।

    आयोजन समिति की बैठक में बताया गया कि विधायक सभागृह, बरबड़ में 1 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें 10 काउण्टर लगेंगे। इनके माध्यम से 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को भेज दी गई है। स्कूलों को मेधावी विद्यार्थियों हेतु पुरस्कार के कूपन एवं अभिभावकों के आमंत्रण पत्र भी भेज दिए गए हैं। विद्यार्थी स्कूल से कूपन प्राप्त कर समारोह में सम्मिलित हो और अभिभावकगण भी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु समारोह में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराएं।

    2024 में 2024 विद्यार्थियों का सम्मानित होना खुशी की बात- काश्यप

    मंत्री काश्यप ने बैठक में कहा कि यह समारोह वर्ष 2014 से आयोजित हो रहा है। इसमें इस वर्ष संयोग से 2024 में 2024 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित होना खुशी की बात है। समारोह में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा की जाएगी। सांसद अनीता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति की बैठक में सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेन्द्र नाहर, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनन्द जैन आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 30 Nov 2024 12:29:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कॉलेज हैं या मजाक ! रतलाम जिले के ये नर्सिंग कॉलेज जांच में मिले अनफिट, जानें& किस कॉलेज में कितनी खामियां मिलीं, क्या अब भी यहां बच्चों कराएंगे एडमिशन ? https://acntimes.com/Are-these-colleges-or-a-joke-These-nursing-colleges-of-Ratlam-district-were-found-unfit-during-inspection https://acntimes.com/Are-these-colleges-or-a-joke-These-nursing-colleges-of-Ratlam-district-were-found-unfit-during-inspection नीरज कुमार शुक्ला

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेज घोटाले ने सरकारी सिस्टम और नियम कानूनों की बखिया उधेड़कर रख दी है। इसमें सात कॉलेज रतलाम जिले के शामिल हैं। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई द्वारा शुरू की गई जांच में यहां काफी खामियां मिली हैं। नतीजतन मप्र नर्सिंग काउंसिल ने इन्हें निर्धारित मापदडों में अनफिट पाया है।

    मध्यप्रदेश का नर्सिंग कॉलेज घोटाला भी व्यापमं की तरह ही साबित हो रहा है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद घोटाले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। इसमें लगातार अनियमितताएं उजागर हो रही हैं। सीबीआई के स्तर पर हुई जांच की रिपोर्ट को मप्र नर्सिंग काउंसिल द्वारा दो दिन पूर्व ही काउंसिल के पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश हुए हैं। इसके बाद जांच रिपोर्ट अपलोड भी कर दी गई।

    इस रिपोर्ट के अनुसार रतलाम जिले के सात नर्सिंग कॉलेजों में अभी तक काफी कमियां पाई गई हैं। ये कॉलेज नियमों की अवहेलना करते हुए संचालित हो रहे हैं। जांच के फेर में उलझे विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी नहीं होने से उनका भविष्य भी अंधकारमय हो गया है। यही कारण है कि जांच में इन सभी नर्सिंग कॉलेज को अनफिट माना गया है।

    प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा स्थगित

    बताते चलें कि, मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने 04 से 07 दिसंबर तक होने वाली 2022-23 की ए.एन.एम. / जी.एन.एम. पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। काउंसिल के अनुसार 2022-23 के नामांकन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2024 निर्धारित की गई थी। उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित रिट याचिका क्रमांक 1080/2022 एवं रिट याचिका क्रमांक 34674/2024 में न्यायालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया को एक सप्ताह बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं रिट याचिका क्रमांक 32798/2024 में उच्च न्यायालय ने 21 नवंबर 2024 के आदेश के अनुसार लंबित प्रकरण के निराकरण तक नामांकन की तारीख को निरंतर रखने के आदेश दिए हैं। इसलिए परीक्षा निरस्त की गई है। नई तारीखों की जानकारी अलग से दी जाएगी। सत्र 2020-21 जी.एन.एम. तृतीय वर्ष एवं सत्र 2021-22 ए.एन.एम. / जी.एन.एम. द्वितीय वर्ष की परीक्षा निर्धारित तारीख 04/12/2024 से 07/12/2024 तक ही संपन्न होगी। 

    किस कॉलेज में क्या अनियमितता मिली

    माही इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग, सैलाना

    • संस्थान का कुल निर्मित क्षेत्रफल 15,085 वर्ग फीट (लगभग) है जो कि INC/MPNRC मानदंडों से कम है।
    • कॉलेज में PB BSc छात्रों के लिए मापदंड अनुसार 02 कक्षाएँ उपलब्ध नहीं हैं।
    • सभी लैबोरेटरी का आकार INC के मानदंडों द्वारा निर्धारित आकार से छोटा है।
    • संस्थान के प्राचार्य राजस्थान राज्य में पंजीकृत हैं और उन्होंने 15.09.2022 को MPNRC में माइग्रेशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक MPNRC को मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं।
    • उप प्राचार्य भी राजस्थान में पंजीकृत हैं और उन्होंने पंजीकरण के लिए MPNRC में आवेदन किया है।
    • यहां के 2 एसोसिएट प्रोफेसर और 3 सहायक प्रोफेसर भी राजस्थान राज्य में पंजीकृत हैं। 1 सहायक प्रोफेसर तो यूपी में पंजीकृत हैं। इन सभी ने अलग-अलग तारीखों पर MPNRC में पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। किसी भी Sc. फैकल्टी ने MPNRC को दस्तावेज जमा करने की रसीद प्रस्तुत नहीं की जिससे उस पर कोई विचार नहीं किया जा सकता है।
    • यहां कार्यरत सिर्फ 15 फैकल्टी सदस्य ही पात्र पाए गए। इसलिए 1:10 छात्र / शिक्षक का अनुपात मेंटेन नहीं हो रहा है।
    • छात्रों के लिए कोई कॉमन रूम नहीं मिला।
    • 2020-21, 2021-22 और 2022-23 के Sc. और GNM के किसी भी छात्र को कभी भी मानसिक अस्पताल प्रशिक्षण के लिए तैनात नहीं किया गया। 

    परिणाम : कॉलेज अनफिट।

    आधार कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सैलाना

    • कक्षाओं का आकार मानदंडों से कम है।
    • लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या की कमी है।
    • लैबोरेटरी में उपकरणों की कमी है।
    • अलग से कोई कम्प्यूटर लैब नहीं है।
    • निरीक्षण के दौरान A V Aid लैब नहीं मिली।
    • फैकल्टी रूम तथा छात्र और छात्राओं के लिए कॉमन रूम उपलब्ध नहीं हैं।
    • यहां छात्र-शिक्षक अनुपात 1:10 है, लेकिन फैकल्टी सदस्यों में मानदंडों के अनुसार शिक्षण अनुभव और योग्यता की कमी है।
    • निरीक्षण के समय कोई एचओडी कक्ष नहीं मिला। 

    परिणाम : कॉलेज अनफिट।

    सैलाना कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सैलाना

    • प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्रोफेसर, एसोसिएटेड का 01 पद और नामांकित प्रोफेसर के 04 पद पात्र लोगों के पास नहीं हैं। इन पदों को रिक्त माना गया है।
    • OBG और पिडियाट्रिक लैब, कंप्यूटर और AV Aid लैब और एडवांस स्किल लैब निर्धारित मापदंड से छोटी हैं।
    • फंडामेंटल लैब, पोषण लैब और सामुदायिक लैब में सामग्री और उपकरण पर्याप्त नहीं हैं।
    • लाइब्रेरी का क्षेत्रफल, पुस्तकों की संख्या और नर्सिंग पत्रिकाओं की दृष्टि से अपर्याप्त है। चालू वर्ष के लिए कोई सदस्यता नहीं मिली।
    • किसी भी लैबोरेटरी में उपयोग रजिस्टर का रखरखाव नहीं किया जाता है।
    • 6 सोसायटी सदस्यों की अद्यतन सूची प्रस्तुत नहीं की गई। इसकी समय सीमा 10.2023 को ही समाप्त हो गई थी।
    • छात्रों की मानसिक पोस्टिंग केवल वर्ष 2020-21 और 2022 के लिए की गई थी। इसके बाद पोस्टिंग नहीं की गई।

    परिणाम : कॉलेज अनफिट।

    आरोग्य इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग, रतलाम

    • छात्र और छात्राओं के लिए कॉमन रूम, फैकल्टी रूम और वाइस प्राचार्य का कमरा उपलब्ध नहीं है।
    • गैर नर्सिंग विषयों को पढ़ाने के लिए बाहरी फैकल्टी सदस्य उपलब्ध नहीं हैं।
    • एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर मानदंडों के अनुसार उपलब्ध नहीं हैं।
    • लाइब्रेरी का क्षेत्रफल और पुस्तकों की संख्या भी अपर्याप्त है। चालू वर्ष के लिए कोई नर्सिंग जर्नल सब्सक्राइब नहीं किया गया।

    परिणाम : कॉलेज अनफिट।

    सरदार पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जावरा

    • पैरेंट अस्पताल में 100 बेड की अनुमति के मुकाबले केवल 42 बेड पाए गए।
    • पोषण लैब, कंप्यूटर लैब और AV Aid लैब का आकार INC मानदंडों से कम है।
    • फंडामेंटल लैब और पोषण लैब में मौजूद आर्टिकल्स और उपकरण मानदंडों से कम हैं।
    • लाइब्रेरी का आकार INC मानदंडों के अनुसार कम है।
    • स्वीकृत सीटों के अनुसार स्टाफ रूम की संख्या कम है।

    परिणाम : कॉलेज अनफिट।

    डॉ. एमबी शर्मा नर्सिंग कॉलेज, रतलाम

    • संस्थान में 13 कक्षाएं होनी चाहिए जबकि 10 ही उपलब्ध हैं।
    • छात्रों की संख्या के मुकाबले पुस्तकों की संख्या कम है और लाइब्रेरी भी अपर्याप्त है।
    • कोई प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्त नहीं किया गया है।

    परिणाम : कॉलेज अनफिट।

    माही स्कूल ऑफ नर्सिंग, सरवन

    • GNM और B.Sc. नर्सिंग के लिए कक्षाओं का आकार मानदंडों के अनुसार कम है।
    • कम्प्यूटर लैब, AV Aid लैब और लाइब्रेरी का आकार मानक के अनुसार छोटा है।
    • कुल 22 टीचिंग फैकल्टी में से 04 ट्यूटर्स के पास एक वर्ष से कम अध्यापन का अनुभव है। यह मापदंड के अनुरूप नहीं है।

    परिणाम : कॉलेज अनफिट। 

    बड़ा सवाल ? क्या आप अब भी दिलवाएंगे एडमिशन

    अभी तक उक्त सभी नर्सिंग कॉलेज सरकार और जनता को चूना लगा रहे थे। अभी भी इनकी दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आप अब भी ऐसे नर्सिंग कॉलेज में अपने बच्चों को प्रवेश दिलवाएंगे? प्रवेश दिलवाने से पहले अपने बच्चों के भविष्य के बारे में अवश्य सोचें। बेशक, ऊपर दर्शाई गई गई कमियां आपके लिए कोई मायने नहीं रखती हों लेकिन यदि शासन इनके बंद करने का फरमान निकालता है तो बच्चों का भविष्य बिगड़ना तय है।

    ]]>
    Fri, 29 Nov 2024 03:38:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नवागत BRC प्रणव कुमार द्विवेदी का आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम ने किया स्वागत, बीआरसी ने मिलकर रतलाम के शिक्षा स्तर को उच्चतम स्तर पर ले जाने की बात कही https://acntimes.com/Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-welcomed-the-newly-arrived-BRC-Pranav-Kumar-Dwivedi https://acntimes.com/Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-welcomed-the-newly-arrived-BRC-Pranav-Kumar-Dwivedi एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम के प्रतिनिधिमंडल ने जनपद शिक्षा केन्द्र रतलाम के तत्कालीन बीआरसी विवेक नागर के निलंबन से रिक्त पद पर नवागत बीआरसीसी  श्री प्रणव द्विवेदी के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उनसे मुलाकात कर पुष्प मालाओं से स्वागत किया एवं उनको  रतलाम बीआरसी नियुक्त होने पर  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रेषित की।

    प्रतिनिधि मंडल ने नवागत बीआरसी द्विवेदी को हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया। इस पर द्विवेदी ने प्रतिनिधिमंडल का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संघ एवं शिक्षकों के प्रति उनका व्यवहार सदैव सकारात्मक रहेगा। हम सब मिलकर रतलाम के शिक्षा के स्तर को उच्चतम स्तर पर ले जाएंगे।

    ये उपस्थित रहे

    प्रतिनिधिमंडल में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संध्या जैन, जिला संगठन मंत्री हरिराम जाटवा एवं कमला शंकर शर्मा, जिला महामंत्री मनन कपूर, जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह राठौर, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष नीता पुरोहित, बीएसी भूपेंद्र सिसौदिया, जनशिक्षक मंजूबाला पांचाल, सारिका व्यास, पुष्पा रावल, शोभा शेर, ललिता कुशवाहा, भास्कर बाथम, पवनेंद्र रावत, युगल किशोर पाल आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 28 Nov 2024 19:50:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नियुक्ति / मनोनयन : प्रणव कुमार द्विवेदी बने रतलाम विकासखंड के BRC, विवेक नागर के निलंबित होने ने से ढाई माह से रिक्त था पद https://acntimes.com/Pranav-Kumar-Dwivedi-became-BRC-of-Ratlam-development-block https://acntimes.com/Pranav-Kumar-Dwivedi-became-BRC-of-Ratlam-development-block एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर एवं जिला शिक्षा केंद्र के सह जिला मिशन संचालक द्वारा  रतलाम शहर के विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRC) पद पर प्रणवकुमार द्विवेदी की नियुक्ति की गई है। यह पद पूर्व बीआरसी विवेक नागर को निलंबित किए जाने के बाद से रिक्त था।

    यह भी पढ़ें... जनशिक्षक से मारपीट के मामले में BRC विवेक नागर सहित दो गिरफ्तार, 5 माह पूर्व BRC कार्यालय में हुआ था विवाद, जमानत याचिका खारिज होने पर हुई गिरफ्तारी

    जिला शिक्षा केंद्र के रतलाम शहर बीआरसी के पद को लेकर कलेक्टर द्वारा बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया। इसके अनुसार बीआरसी के पद पर शासकीय उच्चत माध्यमिक विद्यालय पलसोड़ी के उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रणवकुमार द्विवेदी को प्रभार सौंपा गया है। आदेश में बताया गया है कि कलेक्टर द्वारा गत 5 सितंबर, 2024 को तत्कालीन बीआरसी विवेक नागर को निलंबित कर दिया गया था। उक्त पद रिक्त होने से कार्य प्रभावित हो रहा था। कार्य प्रभावित न हो इसलिए द्विवेदी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

    यह भी पढ़ें... बड़ी खबर : रतलाम विकासखंड के बीआरसी विवेक नागर निलंबित, 48 घंटे न्यायिक अभिरक्षा में रहने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई, जनशिक्षक से मारपीट मामले के हैं आरोपी  

    बता दें कि, तत्कालीन बीआरसी नागर के विरुद्ध रतलाम बीआरसी कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने मारपीट करने के आरोप लगाए थे। मामले में स्टेशन रोड पुलिस द्वारा नागर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया गया था। जहां से अग्रिम जमानत खारिज होने पर उन्हें जेल भेजने के आदेश हुए थे। इसके बाद से ही उक्त पद को लेकर कई लोगों द्वारा दावेदारी जताई जा रही थी। 

    ]]>
    Wed, 27 Nov 2024 22:22:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पहला दीक्षांत समारोह : हमारे मेडिकल कॉलेज ने बना दिए 120 नए डॉक्टर, मिली MBBS की उपाधि, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप बोले& यह विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर https://acntimes.com/The-first-convocation-of-Ratlam-Medical-College-concluded-120-students-received-MBBS-degree-Send-feedb https://acntimes.com/The-first-convocation-of-Ratlam-Medical-College-concluded-120-students-received-MBBS-degree-Send-feedb कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के हाथों प्रथम बैच के विद्यार्थी उपाधि प्राप्त कर खुशी से झूम उठे

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों, उनके परिवारजन एवं कॉलेज अध्यापकों के साथ-साथ रतलाम नगर एवं मध्य प्रदेश के लिए भी गौरवशाली क्षण है। यहां से एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए यह मील का पत्थर है। यहां आपके जीवन का निर्माण हुआ है। आप आगे चलकर इस कॉलेज का नाम रोशन करेंगे। अपने जीवन में सदैव सेवा का भाव रखें।

    यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुख्य अतिथि की आसंदी से डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में कही। वे मेडिकल कॉलेज के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पहली बैच के 120 विद्यार्थियों ने मंत्री काश्यप के हाथों से एमबीबीएस की उपाधि ग्रहण की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, मेडिकल कॉलेज के प्रथम डीन तथा वर्तमान में इंदौर शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, महापौर प्रहलाद पटेल, मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा, कॉलेज के प्राध्यापक, विद्यार्थी तथा उनके परिजन मौजूद रहे।

    मेडिकल कॉलेज ने अल्प समय में प्राप्त की प्रतिष्ठा और ऊंचाइयां

    इसके पूर्व मंत्री काश्यप ने दीक्षांत समारोह प्रारंभ होने की औपचारिक घोषणा की। अपनी बात जारी रखते हुए मंत्री काश्यप ने कहा कि उन्होंने कहा कि रतलाम मेडिकल कॉलेज ने अल्प समय में एक प्रतिष्ठा और ऊंचाइयां प्राप्त की हैं जो हमारे लिए गर्व की बात है। यह कॉलेज हमारे अंचल में एक सौभाग्य है। इसके निर्माण से लेकर अब तक की उपलब्धियां के पीछे एक लंबा समर्पण रहा है। मंत्री कश्यप ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ने कोरोना काल के दौरान रोगियों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण एवं उपलब्धियां में कॉलेज के प्रथम डीन डॉ. संजय दीक्षित, महापौर प्रहलाद पटेल, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, समाजसेवी गोविंद काकानी आदि के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने अपने प्रेरक उद्बोधन विद्यार्थियों को भावी जीवन में उन्नति एवं सेवा कार्य के लिए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

    निर्माण व उपलब्धियों में काश्यप का योगदान महत्वपूर्ण- महापौर पटेल

    महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों, उनके परिजन, कॉलेज प्राध्यापकों तथा हम सबके लिए गौरवशाली क्षण है। महापौर ने रतलाम मेडिकल कॉलेज के निर्माण और अब तक की उपलब्धियों में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपने चिकित्सकीय सेवा काल के दौरान गरीब व्यक्ति और गरीब रोगियों की मदद एवं सेवा के लिए एक विशेष सेवा भाव सदैव जीवन में रखें।

    प्रथम और मौजूदा डीन ने उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

    इस अवसर पर कॉलेज के प्रथम डीन डॉ. संजय दीक्षित ने कॉलेज के निर्माण से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ. दीक्षित ने कहा कि कॉलेज के प्रथम दीक्षांत समारोह के अवसर पर वे आत्मीय प्रसन्नता से ओत्प्रोत हैं। उन्होंने प्रथम बैच विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा ने रतलाम मेडिकल कॉलेज की प्रगति, उपलब्धियां एवं उसमें योगदान देने वाले व्यक्तियों का जिक्र किया।

    ]]>
    Sun, 17 Nov 2024 22:50:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    वार्षिकोत्सव : काश्यप विद्यापीठ कर रहा है बच्चों का सर्वांगीण विकास, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने 27वें वार्षिकोत्सव में कही https://acntimes.com/Kashyap-Vidyapeeth-is-doing-all-round-development-of-children-Union-Minister-of-State-Savitri-Thakur https://acntimes.com/Kashyap-Vidyapeeth-is-doing-all-round-development-of-children-Union-Minister-of-State-Savitri-Thakur एसीएन टाइम्स @ बदनावर । चेतन्य ग्राम बदनावर स्थित काश्यप विद्यापीठ का 27वां वार्षिकोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मना। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इन्हें देखकर हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों और कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

    मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर रहीं। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री तथा स्कूल के चेयरपर्सन चेतन्य काश्यप, धार भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, खेड़ा सरपंच योगेश मुकाती, न्यायाधीश सीमा धाकड़, एसडीएम दीपक चौहान, तहसीलदार सुरेश नागर, नायब तहसीलदार सुनील पड़ियार, एसडीओपी अरविंद तोमर, शेरसिंह भूरिया, टीआई अमित सिंह कुशवाह, रतलाम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री एवं सीएम राइज विनोबा स्कूल के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, विद्यालय संचालिका नीता काश्यप, कश्यप स्वीटनर्स के कार्यकारी निदेशक राजीव गोरवाड़ा, संस्था समन्वयक विपिन जैन, संस्था प्राचार्य नंदा व्यास आदि उपस्थित रहे।

    बच्चे की कला पहचानकर सही दिशा देने में शिक्षक की भूमिका- मंत्री ठाकुर

    मुख्य अतिथि ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि जैसे नदी का प्रवाह सही दिशा में मोड़ने पर बहता है, ठीक वैसे ही बच्चों का जीवन होता है। शिक्षक का दायित्व है कि बच्चों को तराश कर रुचि के अनुसार उन्हें शिक्षित करें। जरूरी नहीं कि हर बच्चा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े। कोई खेल में तो कोई किसी अन्य विधा में भी आगे आ सकता है। बस उसकी कला को पहचान कर सही दिशा देने की जरूरत है। शिक्षक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती है। काश्यप विद्यापीठ बच्चों के सर्वांगीण विकास का काम कर रहा है। बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए स्कूल में शिक्षक तो घर पर पालकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। आज टीवी, मोबाइल, व्हाट्सएप, फेसबुक में उलझ कर बच्चे समय की बर्बादी कर रहे हैं, माता-पिता को इस पर ध्यान देना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में सभी के योगदान की आवश्यकता है।

    ’शिक्षा संस्थान सिर्फ विद्यालय न रहे, संस्कार के केंद्र बने - मंत्री चेतन्य काश्यप

    विद्यालय के चेयरपर्सन एवं मंत्री काश्यप ने कहा कि प्राचार्य एवं शिक्षकों के माध्यम से स्कूलों को संस्कारशाला के रूप में बदला जाता है। शिक्षा के संस्थान सिर्फ विद्यालय न रहे और संस्कार के केंद्र बने। ऐसे आयोजनों में बच्चों को किस तरह से संस्कार दिए जा रहे हैं, उसका प्रदर्शन होता है। प्राचीन भारतीय परंपरा में गुरु, शिष्य के संपूर्ण विकास का ध्यान रखते थे। लेकिन अंग्रेजों के शासनकाल में जो नीतियां आईं, उन्होंने हमारे संस्कारों को रोका है। विद्यालय के माध्यम से हमने नियमित प्रयास किया है कि बच्चों में संस्कारों के विकास को आगे करें।

    लागू करेंगे राजगढ़ की तरह पालकों के लिए कोर्स

    काश्यप ने कहा कि संस्कारों के विकास में पालकों की एक बड़ी भूमिका है। बच्चे 5 से 6 घंटे स्कूल में, तो 17 से 18 घंटे परिवार में रहते हैं। राजगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर के पालकों के लिए जिस तरह कोर्स बनाया गया है, भविष्य में हम भी उसे लागू करेंगे। इससे बच्चे और अधिक संस्कारवान बनकर नई उपलब्धियां प्राप्त कर सकेंगे और धार जिले व बदनावर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन कर सकेंगे।

    कभी ना भुलाए जाने वाला आयोजन

    कार्यक्रम में काश्यप के पौत्र सारांश काश्यप ने अपने तबला वादन से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। निर्णायक सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम के वाइस प्रिंसिपल गजेंद्र सिंह राठौर एवं श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने कहा कि यह आयोजन कभी ना भुलाए जाने वाले आयोजनों में से एक है। नीता काश्यप ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा से बच्चों के समग्र विकास पर विश्वास रखता आया है और सदैव छात्रों को न केवल एक अच्छा विद्यार्थी बल्कि एक बेहतरीन व्यक्तित्व बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    सब जूनियर वर्ग में ये हुए पुरस्कृत

    सब जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार कक्षा एक को चल मेरे घोड़े टिक, टिक, द्वितीय पुरस्कार एलकेजी कक्षा को अक्कड़-बक्कड़ बंबे बो को मिला। बेस्ट आर्टिस्ट सब जूनियर ग्रुप में नर्सरी की अधिश्री गोस्वामी, द्वितीय यूकेजी के रिदम जैन, तृतीय कक्षा एक की वैष्णवी अग्निहोत्री को मिला। सांत्वना पुरस्कार एलकेजी के भौमिक जायसवाल और यूकेजी के इवांशी मूणत को मिला।

    सीनियर ग्रुप में इनकी प्रस्तुतियां हुईं पुरस्कृत

    जूनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार कक्षा दूसरी को स्कूल नहीं जाना मम्मा, द्वितीय पुरस्कार कक्षा 5 को छोटे-छोटे तमाशे, बेस्ट आर्टिस्ट कक्षा 3 के प्रांजन रॉय, कक्षा 2 के भव्य पाटीदार, कक्षा 4 के पूर्वी कोल्ते, सांत्वना पुरस्कार कक्षा तीन की आरीनी पाटीदार और कक्षा चौथी के देवम जैन को मिला। जूनियर ग्रुप 2 में प्रथम पुरस्कार तारों में सजके, द्वितीय पुरस्कार आई झुमके वसंत, बेस्ट आर्टिस्ट जूनियर ग्रुप 2 का पहला पुरस्कार संस्कृति पाटीदार, द्वितीय लक्ष्य नाहर, तृतीय अनन्या शर्मा, सांत्वना पुरस्कार नैतिक पाटीदार एवं स्वरा संघवी को मिला।

    सीनियर ग्रुप में इनको मिला पुरस्कार

    सीनियर ग्रुप में प्रथम पुरस्कार रैंबो डांस व द्वितीय शुभारंभ गीत को मिला। बेस्ट आर्टिस्ट में प्रथम लावण्या पालीवाल, द्वितीय मिस्ठी संघवी, तृतीय भव्यम काबरा, सांत्वना पुरस्कार आर्यन वर्मा एवं प्रतीक्षा शर्मा को मिला। बेस्ट आर्टिस्ट में इंडिविजुअल पुरस्कार प्रथम आंचल शर्मा, द्वितीय तृषा नांदेचा, तृतीय श्रीवृंदा कसेरा, सांत्वना पुरस्कार नैंसी सराफ एवं हर्षिता वास्केल को मिला। बेस्ट ड्रामा आर्टिस्ट में प्रथम पुरस्कार प्रांजल सिसौदिया, द्वितीय अनुष्का मोरे, तृतीय मनस्वी मोदी, सांत्वना पुरस्कार सान्वी पटवा एवं यश्वी जैन को मिला।



    ]]>
    Sun, 17 Nov 2024 21:29:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम की बेटी दिव्यांशी को MBBS की पढ़ाई करने नहीं जाना पड़ेगा शहर से बाहर, होमगार्ड नायक पवन कुमार परिहार की बेटी https://acntimes.com/Ratlams-daughter-Divyanshi-will-not-have-to-go-out-of-the-city-to-study-MBBS https://acntimes.com/Ratlams-daughter-Divyanshi-will-not-have-to-go-out-of-the-city-to-study-MBBS एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के अलकापुरी निवासी होमगार्ड नायक पवन कुमार परिहार की बेटी का नीट 24 के मॉपअप ग्राउंड काउंसलिंग में MBBS के लिए चयन हो गया है। उन्हें रतलाम के ही डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में सीट आवंटित हुई है। अच्छी बात यह है कि रतलाम की बेटी को डॉक्टर की पढ़ाई के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

    दिव्यांशी बताती हैं कि, वे संयुक्त परिवार की सदस्य हैं। परिवार में सभी की इच्छा थी कि उनका एक बच्चा तो डॉक्टर बने। आज परिवार का यह सपना पूरा हो रहा है। दिव्यांशी ने रतलाम में ही रह कर नीट की तैयारी की। उनकी तैयारी नीलिमा कुमावत एवं राकेश कुमावत द्वारा संचालित निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट से हुई। दिव्यांशी ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय इसी कोचिंग की पूरी फैकल्टी को दिया है। यहां के DTS, माइनर टेस्ट, Pre NEET Exam और पढ़ाने के सही तरीके के कारण ही आज वे डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने जा रही हैं।

    50 स्टूडेंट हुए चयनित, 3 को रतलाम में मिली सीट

    संचालक नीलिमा कुमावत के अनुसार उनका कोचिंग इंस्टिट्यूट रतलाम शहर के शास्त्रीनगर क्षेत्र में संचालित है। इस वर्ष उनकी संस्था में अध्ययनरत 50 स्टूडेंट का चयन नीट में हुआ है। इनमें से 3 स्टूडेंट को रतलाम के ही शासकीय मेडिकल कॉलेज में सीट आवंटित हुई है। इनमें होमगार्ड नायक पवन कुमार परिहार (निवासी डीआरपी लाइन रतलाम) की बेटी दिव्यांशी परिहार (निवासी अलकापुरी रतलाम), बर्तन व्यवसायी स्व. दिनेश राठौर के बेटे संदीप राठौर (निवासी सज्जन विहार कॉलोनी नयागांव, रतलाम) एवं छगनलाल खराड़ी के बेटे नीरज खराड़ी (निवासी झाबुआ) को रतलाम के ही शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट आवंटित हुई है।

    इन शहरों में भी मिलीं सीटें

    अन्य स्टूडेंट को भोपाल, इंदौर, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, देवास सिहत मध्य प्रदेश के अन्य शहरों और अन्य राज्यों के विभिन्न शहरों के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला है। कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालक नीलिमा कुमावत एवं राकेश कुमावत ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। संस्था संचालक द्वारा होमगार्ड नायक परिहार के परिवार और उनकी बेटी का घर जाकर सम्मान किया गया।

    ]]>
    Mon, 21 Oct 2024 21:28:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अच्छी खबर : जिला शिक्षा केंद्र के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को 19 अक्टूबर को मिल जाएगा सितंबर माह का वेतन ! अक्टूबर का बजट भी हो गया जारी https://acntimes.com/District-Education-Center-employees-will-get-September-salary-on-October-19 https://acntimes.com/District-Education-Center-employees-will-get-September-salary-on-October-19 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला शिक्षा केंद्र के अधीन और प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। उनका सितंबर माह का वेतन शनिवार को उनके बैंक खातों में जमा हो जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन के लिए भी बजट का आवंटन हो चुका है। यानी कर्मचारियों की दीपावली फीकी रहने की संभावना खत्म हो गई है।

    राज्य शिक्षा केंद्र के माध्यम से शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के लिए प्रदेशभर में शिक्षकीय स्टाफ के अलावा अन्य कर्मचारी कार्यरत हैं। इन्हें हर माह भारत सरकार द्वारा आवंटित बजट से वेतन-भत्तों का भुगतान होता है। भारत सरकार द्वारा पूर्व में आवंटित बजट खत्म हो जाने से राज्य शिक्षा केंद्र के कर्मचारियों का सितंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिल पाया था। इससे कर्मचारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे थे। उन्हें उधार लेकर मासिक जरूरतों की पूर्ति और अन्य बिलों के भुगतान करने पड़ रहे थे। आशंका जताई जा रही थी कि बजट आवंटन नहीं होने से कर्मचारियों के सितंबर की ही तरह अक्टूबर माह का वेतन भी अटक सकता है। इन खबरों ने कर्मचारियों का तनाव बढ़ा दिया था क्योंकि दीपोत्सव जैसा महत्वपूर्ण पर्व इसी माह है। ऐसे में उन्हें त्योहार की तैयारी में दिक्कत आ रही थी।

    एसीएन टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया था मामला

    कर्मचारियों की इस समस्या को एसीएन टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया था। इसके अलावा इस बारे में राज्य शिक्षा केंद्र और जिला शिक्षा केंद्र के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया था। बता दें कि, कर्मचारियों को अब और परेशान होने की जरूरत नहीं है। रतलाम जिले के राज्य शिक्षा केंद्र के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को सितंबर माह के वेतन का भुगतान 19 अक्टूबर (शनिवार) को होने की बात रतलाम कलेक्टर राजेश कुमार बाथम ने कही है। कलेक्टर के अनुसार यदि कोई तकनीकी अड़चन नहीं आती है तो सभी कर्मचारियों का वेतन कल (19 अक्टूबर) को उनके बैंक खातों में ट्रांसफर हो जाएगा।

    यह भी देखें... MP : राज्य शिक्षा केंद्र के हजारों कर्मचारियों का सितंबर माह का वेतन अटका, सरकार के पास बजट नहीं होने से बनी स्थिति

    अक्टूबर का बजट भी जारी, दीवाली पहले मिल सकता है वेतन

    जिला शिक्षा केंद्र को अक्टूबर माह के वेतन और भत्तों आदि के भुगतान के लिए भी बजट आवंटित हो चुका है। माना जा रहा है कि अक्टूबर माह का वेतन दीपावली से पहले हो सकता है। जिला शिक्षा केंद्र के कर्मचारियों को माह के अंतिम दिन और अवकाश आदि होने की स्थिति में अगले माह की पहली तारीख को मिल जाता है। चूंकि दीपोत्वस इस माह के आखिर में है इसलिए प्रयास किए जा रहे हैं कि वेतन का भुगतान दीपावली से पहले ही हो जाए। बजट आवंटन की पुष्टि डीपीसी धर्मेंद्र सिंह ने भी की है। हालांकि, उनके द्वारा अक्टूबर का वेतन दिवाली पहले मिलेगा या उसके बाद, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा सकी है। उनका कहना है कि शासन से जैसे भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार वेतन का भुगतान हो जाएगा।

    ]]>
    Fri, 18 Oct 2024 22:56:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रतिभा सम्मान : माता&पिता व शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखें, आप झुकेंगे तो ही आशीर्वाद मिलेगा& डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला https://acntimes.com/Students-should-have-a-sense-of-gratitude-towards-their-parents-and-teachers-Dr-Muralidhar-Chandnivala https://acntimes.com/Students-should-have-a-sense-of-gratitude-towards-their-parents-and-teachers-Dr-Muralidhar-Chandnivala एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उपलब्धि हासिल करने के लिए व्यक्ति को मन में कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। यदि आप झुकेंगे तो ही आपकी पीठ पर किसी का आशीर्वाद मिल पाएगा। यदि जीवन में सुख भोगना है तो व्यक्ति को अपने माता-पिता व शिक्षकों के प्रति कृतज्ञ भाव रखना चाहिए तथा उन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए।

    यह बात शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने कही। वे श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी व श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों का सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सम्मान समारोह अरविंद मार्ग स्थित खालसा सभागृह में शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला के आतिथ्य में हुआ। उन्होंने कहा कि युवा वह है जो भविष्य में छलांग लगा सके। हर विद्यार्थी को सच बोलना चाहिए, धर्म करना चाहिए तथा पढ़ाई में प्रमाद नहीं करना चाहिए। जिस व्यक्ति के हृदय में शिक्षक व माता-पिता का आशीर्वाद विराजमान रहता है उन्हें किसी मंदिर जाने की आवश्यकता नहीं होती है।

    शिक्षित हैं पर संस्कार नहीं तो शिक्षा बेकार- गुरनाम सिंह डंग

    समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति शिक्षित है किंतु उसमें संस्कार नहीं है तो उसकी शिक्षा बेकार हो जाती है। इससे पूर्व प्रारंभ में अतिथि डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री एवं मेघा वैष्णव ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया।

    डॉ. चांदनीवाला का स्वागत समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री, मेघा वैष्णव, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी ने स्वागत किया। शबद कीर्तन प्रीत कौर ने, मां सरस्वती की वंदना नीलिमा चौधरी व रुचि चौहान ने प्रस्तुत की। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

    इनका हुआ सम्मान

    इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय के टॉपर पलक मूणत, गरिमा सोमानी, शेख सकीना, धरा महेश्वरी, हिमांशु कटारिया, रिया बागरेचा, मनस्वी गोयल, बेस्ट स्पोर्ट्स मैन विवेक यादव व नमन तलोदिया सहित 210 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूव मेडल, शील्ड व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को समिति संस्थापक स्व. सरदार राजेंद्र सिंह स्मृति, पूर्व अध्यक्ष स्व. सरदार हरदयाल सिंह वाधवा स्मृति, स्व. मेलाराम छाबड़ा स्मृति, स्व. सुरजीत मिनोचा स्मृति, स्व. दर्शनसिंह गुरुदत्ता स्मृति व प्रकाश कौर अजमानी स्मृति ट्रॉफी व शील्ड भी प्रदान की गई।

    ये रहे उपस्थित

    मुख्य अतिथि डॉ. चांदनीवाला का समिति की ओर से शॉल-श्रीफल व स्मृतिचिह्न देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जसपाल सिंह बग्गा, कुलवंत सिंह सग्गू, गुरजीत गांधी, गगनदीप डंग, वनदीप मिनोचा, अमरपाल सिंह वाधवा सहित समिति सदस्य, विद्यार्थी व उनके पालक मौजूद थे। संचालन किंशुक वाधवा व आभार प्रदर्शन अजीत छाबड़ा ने प्रदर्शित किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

    ]]>
    Thu, 17 Oct 2024 00:17:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कार्यशाला : विद्यार्थियों को कौशल विकास संवर्धन एवं रोजगार के लिए प्रशिक्षण का महत्व बताया, सही दिशा में प्रयास करने की सीख भी दी https://acntimes.com/Workshop-on-skill-development-and-employment-organized-in-Government-College-Bajna https://acntimes.com/Workshop-on-skill-development-and-employment-organized-in-Government-College-Bajna एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय महाविद्यालय बाजना में कौशल विकास संवर्धन एवं रोजगार प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बाजना आईटीआई के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश कुल्हारे रहे। इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने के लिए सही दिशा में प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    कार्यशाला का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ. गोल्डी चुटेल के निर्देशन में किया गया। आरंभ में प्रो. गब्बरसिंह परमार ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि बाजना आईटीआई के प्राचार्य डॉ. कुल्हारे ने कौशल विकास बढ़ाने एवं रोजगार प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को किस दिशा में प्रयास करना चाहिए, इसकी जानकारी दी। प्रो. सुजीत कुमार चौहान ने आईटीआई में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को आईटीआई में भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया। इसके लिए महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने सहमति व्यक्त की। डॉ. रामनाथ सिंह राठौर ने भी रोजगार हेतु विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला।

    कार्यशाला का संयोजन डॉ. पुष्पराज सिंह ने जबकि संचालन डॉ. श्वेता व्यास ने किया।आभार प्रो. मीनाक्षी माली ने प्रदर्शित किया। आयोजन में प्रो सुरेंद्रकुमार सोनी, डॉ. सीमा शाहजी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोहन खड़िया, प्रवीण जादव आदि का सहयोग रहा।

    ]]>
    Tue, 01 Oct 2024 18:34:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अकादमिक संवाद : सीएम राइज विनोबा स्कूल के इनोवेशन पर उप प्राचार्य ने डाला प्रकाश, विश्व के टॉप&3 स्कूलों में शामिल करने की जटिल प्रक्रिया भी बताई https://acntimes.com/Academic-Dialogue-Vice-Principal-discussed-the-innovation-of-CM-Rise-Vinoba-School https://acntimes.com/Academic-Dialogue-Vice-Principal-discussed-the-innovation-of-CM-Rise-Vinoba-School एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल में सोमवार को अकादमिक संवाद का आयोजन किया गया। इसमें उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने संस्था के विश्व के टॉप थ्री स्कूलों में शामिल किए जाने की अंतरराष्ट्रीय संस्था T4 एजुकेशन की प्रक्रिया बताई। उन्होंने संस्था के इनोवेशन के बारे में भी बताया। इस दौरान स्कूल के त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा भी की गई।

    सीएम राइज विनोबा स्कूल में विभिन्न शैक्षणिक अवधारणाओं पर हुए अकादमिक संवाद में 30 शिक्षकों ने सहभागिता की। उप प्राचार्य राठौर ने संस्था के विश्व के टॉप-3 विद्यालयों में शामिल होने की जटिल प्रक्रिया और चुनौतीपूर्ण यात्रा की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने सायकल ऑफ ग्रोथ, विनोबा मॉडल ऑफ पेरेंटल इंगेजमेंट, शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेन्ट से विद्यार्थियों और कम्युनिटी में आए सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।

    राठौर ने वैश्विक संस्था टी-फोर एजुकेशन द्वारा एक स्ट्रांग स्कूल कल्चर वाले स्कूल के रूप में चिह्नित होने के पैरामीटर्स पर चर्चा की। इस दौरान आगामी कार्य-योजना भी प्रस्तुत की गई। शिक्षक शोभा ओझा, मीनाक्षी अग्रवाल ने अपने अनुभव सुनाए। इस दौरान कई शिक्षक भाव-विभोर हो गए।

    संवाद के अगले चरण में त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर राजाराम सेकवाड़िया, स्थानीय परीक्षा पर मनीषा चौधरी और परिणामों के निष्कर्ष और परिणाम सुधार पर भावना रावत ने प्रस्तुति दी। प्राचार्य संध्या वोरा ने भी संबोधित किया। संचालन हिना शाह ने किया। आभार सुनीता पंवार ने व्यक्त किया।

    ]]>
    Mon, 30 Sep 2024 23:03:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जिला शिक्षा केंद्र है या अखाड़ा : APC से मारपीट करने पर जन शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक निलंबित, पहले जन शिक्षक से मारपीट मामले में BRC जा चुके हैं जेल https://acntimes.com/Jan-Shikshak-and-Primary-Teacher-suspended-for-assaulting-APC https://acntimes.com/Jan-Shikshak-and-Primary-Teacher-suspended-for-assaulting-APC एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला शिक्षा केंद्र विगत काफी दिनों से अखाड़ा बना हुआ है। पहले जन शिक्षक से मारपीट के मामले में बीआरसी को जेल जाना पड़ा था। अब उसी जन शिक्षक का निलंबन हो गया है। जन शिक्षक और उनके साथी प्राथमिक शिक्षक पर एपीसी के साथ कार्यालय में मारपीट करने का आरोप है।

    मामला रतलाम जिला शिक्षा केंद्र का है। कलेक्टर राजेश बाथम ने जन शिक्षक रमेशचंद्र बोरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी प्रकार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शृंगार श्रीवास्तव ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय मोरवनी के प्राथमिक शिक्षक दिलीप राठौड़ को निलंबित किया है। दोनों को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के विरुद्ध कृत्य करने पर निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार दोनों शिक्षकों के द्वारा जिला शिक्षा केंद्र रतलाम के कार्यालय में एपीसी राजेश कुमार झा के साथ उनका कक्ष बंद कर मारपीट और झूमा-झटकी की गई। इसके चलते उच्च श्रेणी शिक्षक रमेशचंद्र बोरिया की जन शिक्षक पद पर की गई प्रतिनियुक्ति भी खत्म कर दी गई है। निलंबन अवधि में बोरिया का मुख्यालय आलोट रहेगा। वहीं प्राथमिक शिक्षक राठौड़ पिपलौदा विकासखंड कार्यालय में अटैच रहेंगे। इस दौरान दोनों को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

    यह भी देखें... बड़ी खबर : रतलाम विकासखंड के बीआरसी विवेक नागर निलंबित, 48 घंटे न्यायिक अभिरक्षा में रहने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई, जनशिक्षक से मारपीट मामले के हैं आरोपी  

    यह है पूरा मामला

    जिला शिक्षा केंद्र रतलाम में पदस्थ एपीसी राजेश कुमार झा ने स्टेशन रोड थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि 25 सितंबर को वे रतलाम जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे। तभी पलसोड़ी के जन शिक्षक रमेशचंद्र बोरिया और मोरवानी स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दिलीप राठौड़ वहां आए। उन्होंने कहा कि आपने विवेक नागर (निलंबित बीआरसी) के मामले में हमारे किलाफ गवाही क्यों दी। इतना कहने के बाद दिलीप राठौर ने कमरा बंद कर झा के साथ मारपीट शुरू कर दी। झा का आरोप है कि राठौर शराब के नशे में थे। वे आए दिन शराब के नशे में कार्यालय आते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी देखें... जनशिक्षक से मारपीट के मामले में BRC विवेक नागर सहित दो गिरफ्तार, 5 माह पूर्व BRC कार्यालय में हुआ था विवाद, जमानत याचिका खारिज होने पर हुई गिरफ्तारी

    पहले बीआरसी पर लगे थे मारपीट के आरोप, जेल भी जना पड़ा

    बुधववार को हुई घटना के मूल में 13 मार्च 2024 को जिला शिक्षा केंद्र में हुई एक घटना बताई जा रही है जिसकी रिपोर्ट जन शिक्षक रमेशचंद्र बोरिया द्वारा स्टेशन रोड थाने पर दर्ज करवाई गई थी। इसमें बोरिया व उनके पुत्र ने पुलिस को बताया था कि 13 मार्च को जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ गोपाल शर्मा और उसके साथी ने बोरिया के साथ मारपीट की थी। मामले में बीआरसी विवेक नागर पर भी मारपीट के आरोप लगाए गए थे। जांच के बाद नागर और शर्मा सहित तीन लोगों को जेल तक जाना पड़ा था। जेल में 48 घंटे से ज्यादा समय रहने पर बीआरसी नागर को निलंबित कर दिया गया था।

    यह भी देखें... रतलाम के शराबी सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा के विरुद्ध FIR दर्ज, नशे में स्कूल पहुंच छात्रा के साथ किया था अशोभनीय कृत्य

    ]]>
    Fri, 27 Sep 2024 00:57:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल इंस्टिट्यूट में फार्मेसी व स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मेसी दिवस, पोस्टर प्रेजेंटेशन और प्रश्नोतरी का हुआ आयोजन https://acntimes.com/Ratlam-World-Pharmacy-Day-celebrated-at-Royal-Institute https://acntimes.com/Ratlam-World-Pharmacy-Day-celebrated-at-Royal-Institute एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया। इस मौके पर पोस्टर प्रेजेंटेशन, प्रश्नोत्तरी और स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजन हुआ। इसमें फार्मेसी के महत्व और स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के संदेश प्रसारित किए गए। 

    रॉयल इंस्टिट्यूट में विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर फार्मेसी के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन, क्विज कॉम्पिटीशन तथा स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे कार्यक्रम हुए। आयोजन की शुरुआत में मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज के फार्मेसी प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी ने बताया कि, इंटरनेशनल फार्मास्यूटिकल फेडरेशन की स्थापना 25 सितंबर 1912 को हुई थी। इस कारण इस दिन विश्व फार्मेसी दिवस मनाया जाता है।

    प्राचार्य सोनी ने बताया कि, फार्मेसिस्ट के बिना औषधियों की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने विद्यार्थियों को फार्मेसी पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद विभिन्न उपलब्ध करियर ऑप्शन की जानकारी भी दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी रहे विद्यार्थियों का चयन भी किया गया। आयोजन में रॉयल कॉलेज के फार्मेसी के विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 26 Sep 2024 13:24:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एक्शन ऑन द स्पॉट : कन्या शिक्षा परिसर की छात्राएं पहुंचीं कलेक्टर के पास, समस्याएं गिनाईं तो कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षिका को कर दिया निलंबित, प्राचार्य को शोकॉज नोटिस भी https://acntimes.com/Ratlam-Hostel-superintendent-of-Kanya-Shiksha-Parisar-suspended-on-complaint-of-girl-students https://acntimes.com/Ratlam-Hostel-superintendent-of-Kanya-Shiksha-Parisar-suspended-on-complaint-of-girl-students छात्राओं की मांग के अनुसार विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों का पैनल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर राजेश बाथम ने सागोद रोड स्थित कन्या शिक्षा परिसर की हॉस्टल अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। उन्होंने यह कार्रवाई परिसर की छात्राओं द्वारा की गई शिकायत के बाद किया। कलेक्टर ने छात्राओं की शिक्षण से जुड़ी समस्या का समाधान भी किया।

    जिला स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को स्थानीय कन्या शिक्षा परिसर सागोद रोड की छात्राओं ने कलेक्टर राजेश बाथम से मिलकर शैक्षणिक समस्याओं को लेकर शिकायत की। कलेक्टर ने न सिर्फ संवेदनशीलता दिखाई बल्कि उनकी बात अपने चैंबर में लगी ससम्मान कुर्सियों पर बैठा कर उनकी समस्यें जानीं। इसके बाद उन्होंने तत्काल जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त को तलब किया और छात्राओं की समस्याओं का हल करने का भरोसा दिलाते हुए हॉस्टल अधीक्षका सुनीता हारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। 

    कलेक्टर बाथम ने सहायक आयुक्त को छात्राओं की मांग के अनुसार तत्काल शिक्षकों की परिवर्तित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा अन्य विषयों की पढ़ाई के लिए शिक्षक पैनल की व्यवस्था करने के लिए भी कहा। इसका अलावा अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन के लिए भी निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देश पर प्राचार्य को कारण बताओ सूचना-पत्र भी जारी किया जा रहा है। 

    स्वल्पाहार करवाया, वाहनों से हॉस्टल भिजवाया

    शिकायत लेकर आईं छात्राएं कलेक्टर द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के बाद खुश नजर आईं। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं का समाधान तो किया ही, सभी छात्राओं को अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के साथ समीप के इंडियन कॉफी हाउस में स्वल्पाहार भी करवाया। बाद में वाहनों की व्यवस्था कर सभी छात्राओं को उनके हॉस्टल तक भी भिजवाया।

    ]]>
    Tue, 24 Sep 2024 16:32:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के सरकारी स्कूल ने विश्व स्तर पर भारत को दिलाई पहचान, इनोवेशन के लिए विश्व के TOP&3 स्कूलों में हुआ शामिल, CM यादव और कैबिनेट मंत्री काश्यप ने दी बधाई https://acntimes.com/Big-achievement-Ratlams-government-school-is-among-the-top-3-schools-in-the-world-for-innovation https://acntimes.com/Big-achievement-Ratlams-government-school-is-among-the-top-3-schools-in-the-world-for-innovation एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘द वर्ल्डस बेस्ट स्कूल प्राइजेस’ के लिए मध्यप्रदेश के रतलाम के सरकारी स्कूल सीएम राइज विनोबा का चयन इनोवेशन कैटेगरी में हुआ है। यह पुरस्कार वैश्विक संस्था ‘टी-4 एजुकेशन’ द्वारा प्रदान किया जाता है। विश्वभर के 100 से ज्यादा देशों के 10 हजार से अधिक स्कूलों वाली प्रतिस्पर्धा में टॉ-3 में मिले स्थान के लिए मप्र के मुख्यंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

    विश्वस्तरीय संस्थान टी-4 एजुकेशन संस्थान द्वारा ‘द वर्ल्डस बेस्ट स्कूल प्राइजेस’ दिए जाते हैं। ये 5 कैटेगरी (कम्युनिटी कोलैबोरेशन, एनवायरमेंटल एक्शन, इनोवेशन, ओवरकमिंग एडवर्सिटी, फॉर सर्पोटिंग हेल्दी लाइव्स) के लिए दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों का ऐलान गुरुवार को हुआ। जैसे से इस महत्वपूर्ण पुरस्कार के लिए रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल का इनोवेशन कैटेगरी में टॉप-3 में चुने जाने की घोषणा हुई यहां संस्था में आयोजित समारोह में उपस्थित शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक झूम उठे। इस खास अवसर के साक्षी बने मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पाटीदार, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा।

    स्कूल के नवाचार अनुकरणीय- मंत्री चेतन्य काश्यप

    मंत्री काश्यप ने इस उपलब्धि के लिए संस्था के सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने सीएम राइज स्कूल योजना के उद्देश्य, क्रियान्वयन और आगामी कार्य-योजना पर प्रकाश डाला। मंत्री काश्यप ने विश्व स्तरीय विद्यालयों के निर्माण के शासन के प्रयासों की जानकारी देते हुए विनोबा स्कूल के नवाचारों को अनुकरणीय बताया। उन्होंने संस्था को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। उनके साथ स्टाफ, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों ने भी गरबा नृत्य और गीतों के माध्यम से जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने फूलों की पंखुड़ियों और गुलाल उड़ा कर खुशी जाहिर की। यह जश्न करीब एक घंटे तक चला।  

    नवाचारी साइकिल ऑफ ग्रोथ ने दिलाई उपलब्धि

    दो वर्ष पूर्व विनोबा स्कूल में ज्वाइन होने के बाद विद्यार्थियों की कम उपस्थिति और दक्षता में कमी की चुनोतियों पर संस्था के नवागत उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने वरिष्ठ शिक्षकों के साथ मिलकर ‘साइकिल आफ ग्रोथ मेकैनिज्म’ को प्लान किया। इसमें टीचर्स के प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए टीम हडल और कैप्सूल ट्रेनिंग, क्लास रूम मॉनिटरिंग, वन ऑन वन फीडबैक, रिवॉर्ड एंड रिकगनाईजेशन की नवाचारी सकारात्मक चक्रीय योजना बनाई। इस योजना में ‘विनोबा मॉडल आफ पेरेंटल एंगेजमेंट’, ‘कम्युनिटी एस ए लर्निंग रिसोर्स’, ‘इनोवेटिव आइडिया ऑफ ट्रैकिंग डाटा’, नियमित गतिविधियों का डिस्ट्रिब्यूटेड मॉडल, असेसमेन्ट की नई-नई विधियाँ आदि कई नवाचार शिक्षकों के माध्यम से जुड़ते गए।

    टीम बिल्डिंग एक्टिविटी के साथ यह भी हुआ 

    शिक्षकों के साथ टीम बिल्डिंग एक्टिविटी के बीच नियमित रूप से रोचक तरीके से संस्थागत विषयों पर रोल प्ले सहित अन्य उत्साह के वातावरण को बनाया। सतत् रूप से नवाचार टीचिंग लर्निंग मटेरियल, प्रिंट रिच, स्टूडेंट डायरी, टीचर्स डायरी, हुक बैंक, मॉर्निंग मीटिंग, हडल स्पेस, एकेडमी संवाद में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ प्रेक्टिसेज जैसे नियमित उपक्रमों में भी किए गए। इसके माध्यम से विद्यालय में सहजता से सीखने का वातावरण बना। स्कूल लीडरशिप टीम में प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, हिना शाह सहित अन्य शिक्षकों ने इस अवधारणा को नियमितता दी। स्टूडेंट लर्निंग शोकेस, कम्युनिटी फेस्टिवल में भागीदारी, स्टीम केंद्रित प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग जैसे नियमित आयोजन हुए। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यालय के नवाचारों को नियमित प्रोत्साहन और समर्थन दिया।

    दो वर्ष बेस्ट प्रैक्टिस की, नकारात्मक धारणा भी तोड़ी

    विनोबा स्कूल ने अपनी बेस्ट प्रैक्टिसेज के माध्यम से अपनी चुनौतियों का सामना करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विगत दो वर्षों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। टीचर्स प्रोफेशनल डेवलपमेंट के अंतर्गत ‘साइकिल ऑफ़ ग्रोथ’ के माध्यम से शिक्षक को ‘बदलाव के वाहक’ के रूप में लाया गया। सरकारी सिस्टम में शिक्षकों के बारे में बनाई गई नकारात्मक धारणा को तोड़ने में में भी विद्यालय सफल रहा। स्कूल लीडर्स के मार्गदर्शन में जॉयफुल लर्निंग द्वारा विद्यार्थियों और पालकों को संस्था से जोड़ा गया। विद्यार्थियों की उपस्थिति और दक्षता में वृद्धि हुई। पढ़ाई, खेलकूद और विद्यार्थियों के ओवरऑल डेवलपमेंट में अग्रणी कक्षा 1 से 12 तक अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में संचालित होने वाले विनोबा स्कूल के 650 में से 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी किसी न किसी स्तर पर गतिविधि से वर्ष भर जुड़े रहते हैं। स्कूल के लीडर्स और सभी शिक्षक एक परिवार की तरह जुटे रहे।

    विभिन्न स्तरों के प्रशिक्षण और साक्षात्कार हुए

    विश्वव्यापी संस्था ‘टी-4 एजुकेशन’ ने दुनिया भर के स्कूलों से फरवरी 2024 तक विभिन्न कैटेगरी में आवेदन मांगे थे। इसके साथ ही इस वर्ष के प्रतिष्ठित 50 हजार यूएस डॉलर के पुरस्कार की चयन प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्राप्त हजारों आवेदनों में से शॉर्ट लिस्ट स्कूल के रूप में विनोबा स्कूल के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर का एक स्कूल लीडर के रूप में ‘इनोवेशन’ कैटेगरी में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों द्वारा कई दौर के ऑनलाइन साक्षात्कार लिए। यहां से पुनः चयनित होने पर दस्तावेज आधारित मूल्यांकन किया गया। इसके बात उनके साथ शिक्षकों का विभिन्न स्तरों का ऑनलाइन परीक्षण हुआ।

    पहले टॉप-10 और अब टॉप-3 में हुआ चयन

    इसके बाद इसी साल 13 जून को सीएम राइज विनोबा स्कूल टॉप-10 के लिए चुनाव गया था। इसेक बाद इस गुरुवार को अंतिम रूप से टॉप-3 के लिए चुन लिया गया। वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइस 2024 की इनोवेशन कैटेगरी में रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल को ग्रेंज स्कूल यू.के. तथा स्टारफिश स्कूल थाईलैंड के साथ जगह मिली है।

    सीएम ने दी बधाई और शुभकामनाएं

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X हैंडल पर रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल को मिली उपलब्धि के लिए स्कूल स्टाफ और अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    सीएम राइज विनोबा स्कूल की इस सफलता पर मप्र के स्कूली शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव संजय गोयल, आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता, संचालक लोक शिक्षण डीएस कुशवाह, जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने बधाई दी है। उन्होंने भविष्य में इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायी भी बताया। बता दें, कि सीएम राइज विनोबा रतलाम स्कूल शिक्षा विभाग म.प्र. द्वारा घोषित लाइट हाउस है तथा दो वर्षों में अपनी चुनौतियों को पार करके इस विद्यालय ने दक्ष विद्यालय का दर्जा, लगातार हर क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम के साथ अन्य विद्यालयों और समाज के लिए प्रेरणापुंज का कार्य किया है।

    ]]>
    Fri, 20 Sep 2024 00:50:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बनी रणनीति : आजाद अध्यापक संघ का शिक्षक महासम्मेलन 1 दिसंबर को, सफल बनाने के लिया संकल्प, 100 सदस्यीय आयोजन समिति गठित https://acntimes.com/shikshak-Maha-Sammelan-of-Azad-Adhyapak-Sangh-on-1st-December-100-member-organizing-committee-formed https://acntimes.com/shikshak-Maha-Sammelan-of-Azad-Adhyapak-Sangh-on-1st-December-100-member-organizing-committee-formed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश का शिक्षक महासम्मेलन 1 दिसंबर को रतलाम में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर संघ की 100 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा वार्षिक कैलेंडर भी तैयार किया जाएगा जिसका विमोचन महासम्मेलन में होगा।

    आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय  शिक्षक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके परिपालन में रतलाम जिले में भी 01 दिसंबर 2024 को ‘शिक्षक महासम्मेलन’ आयोजित होगा। इसे सफल बनाने और तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन स्थानीय विवेक हायर सेकंडरी स्कूल में हुआ। बैठक की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने की।

    बैठक में महासम्मेलन को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को शामिल करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस समिति के अधीन विभिन्न दायित्वों वाली अलग-अलग समितियों का गठन भी किया जाएगा। इनमें वित्त समिति, प्रचार-प्रसार समिति, भोजन व्यवस्था समिति, अतिथि व्यवस्था समिति, मंच व्यवस्था समिति सहित अन्य सभी कार्यों के लिए समितियां बनाकर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

    गणेश पूजन के बाद हुआ बैठक का श्री गणेश

    बैठक में सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश पूजन और आरती की गई। ततपश्चात उच्च प्रभार प्राप्त बैठक में उपस्थित समस्त प्राथमिक शिक्षक से माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक से उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक से हाईस्कूल प्राचार्य बने शिक्षकों का सम्मान किया गया।

    महासम्मेलन के अतिथि करेंगे कैलेंडर का विमोचन

    मीडिया प्रभारी राजेंद्रसिंह राठौर ने बताया कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के शिक्षक महासम्मेलन में शामिल होने वाले अतिथियों से वार्षिक कैलेंडर - 2025 जारी करवाने का प्रस्ताव संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने रखा। सका समर्थन बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने किया। इस कैलेंडर में महत्वपूर्ण जानकारियां मुद्रित की जाएंगी। कैलेंडर रतलाम जिले की प्रत्येक संस्था में पहुंचाने का कार्य संघ के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। 

    इन्होंने व्यक्त किए विचार

    बैठक को संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, उपाध्यक्ष विनोद यादव, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, सचिव राजेश स्वर्णकार, मनन कपूर, मुकेश परमार, मनीष द्विवेदी व संभागीय उपाध्यक्ष ललिता कदम ने संबोधित किया। संचालन सत्यनारायण माली ने किया। आभार जिला सचिव स्वर्णकार ने माना। 

    ]]>
    Mon, 16 Sep 2024 21:44:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में होगा आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का विशाल शिक्षक महासम्मेलन, तैयारियों के लिए 15 सितंबर को होगी जिला स्तरीय बैठक https://acntimes.com/Ratlam-Meeting-of-Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-MP-on-15th-September https://acntimes.com/Ratlam-Meeting-of-Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-MP-on-15th-September एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ का आगामी दिनों में विशाल शिक्षक महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष भरत पटेल करेंगे। इसे लेकर संघ की जिला स्तरीय बैठक 15 सितंबर (रविवार) को दिलीपनगर स्थित विवेक हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में होगी।

    यह जानकारी जिला अध्यक्ष सुनील गौड़ ने दी। उन्होंने बताया बैठक की अध्यक्षता उज्जैन संभाग के अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से संगठन के कार्यों व शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ साथ ही उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों और सक्रिय सदस्यों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है। 

    नई नियुक्तियां भी होंगी

    जिला अध्यक्ष गौड़ ने बताया बैठक के दौरान शिक्षक महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नई नियुक्तियां भी की जाएंगी। अध्यक्ष गौड़ ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, कार्यकारिणी के और सक्रिय सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है।

    ]]>
    Sat, 14 Sep 2024 18:14:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इंडस्ट्रियल विजिट : रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों ने जानी सांची दूध प्लांट की कार्यप्रणाली, माइक्रो बॉयोलॉजी और बॉयोटेक्नोलॉजी के 90 विद्यार्थी रहे शामिल https://acntimes.com/Royal-College-students-learnt-about-the-working-of-Sanchi-milk-plant https://acntimes.com/Royal-College-students-learnt-about-the-working-of-Sanchi-milk-plant एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल कॉलेज के बीएससी माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष विद्यार्थियों ने रतलाम सागोद रोड स्थित सांची दुग्ध डेयरी प्लांट का भ्रमण किया। इस औद्योगिक भ्रमण में 90 विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने दुग्ध संयंत्र की कार्यप्रणाली के बारे में जाना और समझा।

    औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को व्यावहारिक कार्य वातावरण के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा। इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थी अपने प्रायोगिक ज्ञान में अभिवृद्धि कर सकेंगे एवं स्वरोजगार व उद्यमी बनने के लिए प्रेरित होंगे। विजिट के दौरान सांची दुग्ध डेयरी प्लांट के मार्केटिंग हेड पी. एस.  राणा ने विद्यार्थियों को समूह में लेकर विभिन्न लैब का भ्रमण कराया और सभी प्रक्रियाओं का डेमो दिखाया।

    विद्यार्थियों को प्लांट की मशीनरी, टेस्टिंग लैबोरेट्री, प्रशिक्षण प्रक्रिया, पैकिंग, मार्केटिंग जैसे कार्यों की प्रैक्टिकल जानकारी भी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की। शैक्षणिक भ्रमण में संस्था के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, विभाग अध्यक्ष प्रो. कपिल केरोल, बायोटेक विभाग की प्रो. पूजा पाटीदार एवं माइक्रो बायोलॉजी विभाग से प्रो. नैंसी धीमन का सहयोग रहा।

    ]]>
    Sat, 14 Sep 2024 16:26:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के शराबी सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा के विरुद्ध FIR दर्ज, नशे में स्कूल पहुंच छात्रा के साथ किया था अशोभनीय कृत्य https://acntimes.com/FIR-registered-against-Ratlams-drunk-assistant-teacher-Veersingh-Maida https://acntimes.com/FIR-registered-against-Ratlams-drunk-assistant-teacher-Veersingh-Maida एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के रावटी थाना क्षेत्र के सेमलखेड़ी प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। मईड़ा पर शराब के नशे में स्कूल पहुंच कर छात्रा के साथ अशोभनीय कृत्य करने का आरोप है। इस कृत्य का वीडियो वायरल होने पर मईड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

    पुलिस के अनुसार आरोपी सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा निवासी ग्राम बड़लीपाड़ा नायन के विरुद्ध रावटी पुलिस थाने में किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75, बीएनएस की धारा 115(2), भारत दंड विधान की धारा 323 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शंकरलाल पिता मन्नालाल बोरिया (55) निवासी इंद्रा कॉलोनी रावटी की शिकायत पर केस दर्ज किया। आरोपी शिक्षक रावटी क्षेत्र के प्राथमिक विधालय सेमलखेड़ी क्रमांक-02 में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है। 

    यह है मामला

    सहायक शिक्षक मईड़ा पर आरोप है कि वह 4 सितंबर 2024 को अपराह्न 4.30 बजे शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा। उसने गांव की ही एक छात्रा के साथ लकड़ी और स्केल से मारपीट की। इतना ही नहीं शिक्षक ने कैंची से छात्रा के बाल भी काट दिए थे। घटना का वीडिया शिक्षक दिवस पर वायरल हुआ था। इसे कलेक्टर राजेश बाथम ने गंभीरता से लिया और मईड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। कलेक्टर ने शिक्षक के इस कृत्य को अशोभनीय बताते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने की बात भी कही थी।

    ]]>
    Fri, 06 Sep 2024 08:01:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर : रतलाम विकासखंड के बीआरसी विवेक नागर निलंबित, 48 घंटे न्यायिक अभिरक्षा में रहने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई, जनशिक्षक से मारपीट मामले के हैं आरोपी   https://acntimes.com/Ratlam-BRC-Vivek-Nagar-suspended https://acntimes.com/Ratlam-BRC-Vivek-Nagar-suspended एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम बीआरसी विवेक नागर को कलेक्टर राजेश बाथम ने निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने नागर के विरुद्ध यह कार्रवाई जनशिक्षक के साथ मारपीट के मामले में की गई है।

    कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा देर रात जारी आदेश के अनुसार रतलाम के बीआरसी विवेक नागर को तत्काल प्रभार से निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि रतलाम विकासखंड के विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) विवेक नागर द्वारा अनुसूचित जाति के जनशिक्षक रमेशचंद्र बोरिया के साथ 13 मार्च 2024 को मारपीट करने पर पुलिस ने नागर के विरुद्ध आपराधिक केस दर्ज किया गया था।

    48 घंटे से ज्यादा रहे न्यायिक अभिरक्षा में

    मामले में विशेष न्यायाधीश प्रयागराज दिनकर ने 2 सितंबर 2024 को पारित आदेश के अनुसार आरोपी विवेक नागर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। इससे नागर 29 अगस्त से 2 सितंबर 2024 तक 48 घंटे से अधिक अवधि तक न्यायिक अभिरक्षा में रहे। कलेक्टर ने आदेश में स्पष्ट किया है कि उपरोक्त कारण से नागर को मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(ख) एवं नियम 9(2)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में नागर का मुख्यालय जिला शिक्षा केंद्र रतलाम रहेगा। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

    सैलाना विधायक ने लिखा था पत्र

    बता दें, कि मामले को लेकर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने संज्ञान लेकर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख कर बीआरसी नागर को निलंबित करने का आग्रह किया था।

    यह भी पढ़ें... जनशिक्षक से मारपीट के मामले में BRC विवेक नागर सहित दो गिरफ्तार, 5 माह पूर्व BRC कार्यालय में हुआ था विवाद, जमानत याचिका खारिज होने पर हुई गिरफ्तारी

    ]]>
    Thu, 05 Sep 2024 22:36:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    CM राइज विनोबा स्कूल की बढ़ रही ख्याति, झाबुआ के 5 पीएम&श्री स्कूलों के शिक्षकों ने किया स्कूल भ्रमण, नवाचार से हुए रूबरू https://acntimes.com/Teachers-from-5-PM-Shri-schools-of-Jhabua-visited-CM-Rise-Vinoba-School https://acntimes.com/Teachers-from-5-PM-Shri-schools-of-Jhabua-visited-CM-Rise-Vinoba-School एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा के क्षेत्र में लाइट हाऊस के रूप में चुने जा चुके विश्व के टॉप 10 स्कूलों में शामिल सीएम राइज विनोबा स्कूल की ख्याति बढ़ती जा रही है। झाबुआ जिले के 5 पीएम-श्री स्कूलों के करीब 15 शिक्षकों और संस्था प्रमुखों ने स्कूल का भ्रमण कर यहां हुए नवाचार से भी रूबरू हुए।

    स्कूल प्रमुखों का प्रतिनिधि मंडल सहायक संचालक शिक्षा रविन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में रतलाम आया था। इस दौरान सीएम राइज विनोबा स्कूल का भ्रमण किया। सीएम राइज विनोबा स्कूल को मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लाइट हाउस चुना गया है। साथ ही प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था टी-4 एजुकेशन द्वारा इनोवेशन कैटेगरी में इसे विश्व के टॉप 10 स्कूलों में भी चुना गया है। लाइट हाउस स्कूल के भ्रमण के तहत शिक्षा विभाग ने अन्य जिलों के स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों को यहां भ्रमण के लिए भेजने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में झाबुआ जिले के 5 स्कूलों का दल रतलाम आया। विनोबा स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में झाबुआ जिले के शिक्षकों ने भाग लिया।

    मॉडल्स और हर्बल गार्डन मन को भाए

    सर्वप्रथम मुख्य द्वार पर आगंतुक वाले शिक्षकों का स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय प्रार्थना सभा में भाग लिया। कक्षा में एंट्री रूटीन, प्रशंसा की संस्कृति का अवलोकन किया। दल ने कक्षा अवलोकन (विभिन्न कक्षाओं में 3 के समूहों में) किया। इसमें कक्षा कक्ष अभ्यास, कोल्ड कॉलिंग, थिंक पेयर शेयर, टीएलएम के माध्यम से शिक्षण, विभिन्न ट्रैकर्स, शिक्षण तकनीक, स्मार्ट शिक्षण को आत्मसात किया। स्कूल के तीनों परिसरों में प्रिंट रिच कल्चर, विद्यार्थी कार्य और उनके द्वारा बनाए मॉडल्स और हर्बल गार्डन को सराहा। आगन्तुकों को स्कूल की गतिविधियों पर पीपीटी और वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई और संवाद भी किया गया।

    यह भी देखा आगंतुक शिक्षकों ने

    स्कूल में गतिविधि रिकॉर्ड सहित कई प्रकार के रिकॉर्ड भी शिक्षकों ने देखे। जैसे मॉर्निंग मीटिंग कैसे होती है, उमंग, सीसीएलई, स्कूल नवाचार, स्कूल विकास योजना सहित गतिविधियों के रिकॉर्ड और तस्वीरें, कक्षा वॉकथ्रू योजना, छात्र डायरी, शिक्षक डायरी, माह के शिक्षक की नवाचारी पद्धति, साइकल ऑफ ग्रोथ मॉडल, पेरेंट्स भागीदारी के विभिन्न रूप, कॉपी की जाँच योजना और अवलोकन, परिणाम सुधार योजना और प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। सायंकालीन संगीतमय राष्ट्रगान में भाग लिया। सर्किल टाइम में कैप्सूल प्रशिक्षण में विनोबा संस्था के शिक्षकों ने रचनात्मक फीडबैक पर रोल प्ले किया तथा उद्देश्यपूर्ण टीम निर्माण गतिविधि देखी। सभी शिक्षकों का औपचारिक एवं अनौपचारिक परिचय हुआ। आगंतुकों ने आभार सहित सकारात्मक फीडबैक भी दिया।

    सभी कक्षाएं रहीं संचालित

    आगंतुक झाबुआ टीम के दौरे के समय भी विद्यालय की सभी कक्षाएं लगातार 6 पीरियड तक जारी रहीं। विनोबा स्कूल के दो शिक्षकों ने मार्गदर्शन में सभी गतिविधियों एवं कार्यों का प्रदर्शन किया। दौरे पर आए सहायक निदेशक सिसौदिया ने सीएम राइज विनोबा स्कूल के अविश्वसनीय टीम प्रयास पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्कूल नेतृत्व टीम के साथ उच्च मानक स्थापित करने में सीएम राइज विनोबा स्कूल की उत्कृष्ट टीम के प्रयासों की सराहना की।

    ]]>
    Thu, 05 Sep 2024 18:08:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षक दिवस पर सजा : नशे में धुत सहायक शिक्षक पहुंचा स्कूल, छात्रा के साथ किया अशोभनीय कृत्य, सहायक आयुक्त ने कर दिया निलंबित https://acntimes.com/Assistant-teacher-suspended-after-video-went-viral-on-social-media https://acntimes.com/Assistant-teacher-suspended-after-video-went-viral-on-social-media एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एक ओर शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक सम्मानित हो रहे हैं वहीं जिले के नायन हाईस्कूल के साहयक शिक्षक को निलंबित होना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त ने सहायक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार संकुल केंद्र हाई स्कूल नायन से अंतर्गत आने वाले सेमलखेड़ी के प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक वीर सिंह मईड़ा को निलंबित किया गया है। आदेश में बताया गया है कि सोशल मीडिया (वाट्सएप ग्रुप) पर वायरल एक वीडियो के संबंध में संकुल प्राचार्य से वीडियो में सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा के होने को लेकर पुष्टि की गई थी। पुष्टि होने के बाद मईड़ा को निलंबित कर दिया गया है।

    गुड़भेली का हाईस्कूल रहेगा मुख्यालय

    विभाग ने वीरसिंह मईड़ा के विद्यार्थियों के साथ अशोभनीय कृत्य को मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 के प्रतिकूल होकर कदाचरण की श्रेणी में माना है। जारी आदेश के मुताबिक निलंबन काल में सहायक शिक्षक मईड़ा का मुख्यालय शासकीय हाईस्कूल गुड़भेली रहेगा। निलंबन अवधि में उन्हें मूलभूत नियम 53 के प्रावधान के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

    आपराधिक प्रकरण भी होगा दर्ज- कलेक्टर बाथम

    कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया है कि शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत मर्यादाहीन आचरण करने वाले जिले के प्राथमिक विद्यालय सेमल खेड़ी 2 के सहायक शिक्षक वीरसिंह मेड़ा के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

    शराब के नशे में पहुंचा स्कूल, छात्रा के बाल काटे

    बता दें, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा नशे में धुत में होकर स्कूल पहुंचा था। उसके हाथ में कैंची भी नजर आ रही थी। स्कूल में उसने विद्यार्थियों को पीटा और एक नन्हीं छात्रा के बाल भी कैंची से काट दिए। मामला संज्ञान में आने के बाद बीआरसी और जनशिक्षक को जांच के लिए भेजा गया था। जांच में स्कूल के प्राचार्य ने भी बताया सहायक शिक्षक के कृत्यों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी बताया कि शिक्षक मईड़ा शराब का आदी है और बच्चों के साथ अभद्रता करता है।

    ]]>
    Thu, 05 Sep 2024 15:30:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ब्रेकिंग न्यूज : जनशिक्षक से मारपीट के आरोपी BRC विवेक नागर एवं कर्मचारी गोपाल शर्मा के निलंबन की तैयारी, आज जारी हो सकता है आदेश https://acntimes.com/BRC-Vivek-Nagars-suspension-confirmed-in-case-of-assault-on-Jan-Shikshak https://acntimes.com/BRC-Vivek-Nagars-suspension-confirmed-in-case-of-assault-on-Jan-Shikshak एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनशिक्षक के साथ मारपीट के मामले में जेल भेजे गए रतलाम बीआरसी विवेक नागर एवं कर्मचारी गोपाल शर्मा के निलंबन की तैयारी प्रशासन ने कर ली है। निलंबन आदेश मंगलवार को जारी हो सकता है। कलेक्टर राजेश बाथम ने इसका संकेत दिया है।

    जिला शिक्षा केंद्र स्थित बीआरसी कार्यालय में पदस्थ जनशिक्षक रमेशचंद्र बोरिया के साथ मारपीट के आरोपी बीआरसी विवेक नागर एवं गोपाल शर्मा की परेशानी खत्म होती नजर नहीं आ रही है। प्रशासन द्वारा उनके निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है। 24 घंटे से अधिक समय की जेल अवधि पूरी होने के कारण निलंबन के लिए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। बताया जा रहा है सोमवार शाम को इसके लिए नोटशीट भी मंगवाई ली है जिस पर मंगलवार को निलंबन का आदेश हो सकता है। कलेक्टर राजेश बाथम ने एसीएन टाइम्स से चर्चा में मंगलवार को आरोपी बीआरसी विवेक नागर और कर्मचारी गोपाल शर्मा के निलंबन आदेश जारी होने की बात कही है।

    बता दें कि, रतलाम न्यायालय द्वारा बीआरसी नागर और शर्मा का जमानत आवेदन खारिज कर दिए जाने के बाद गुरुवार को दोनों को जेल भेजने के आदेश हुए थे। दोनों के विरुद्ध एक जनशिक्षक के साथ मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप है।

    पूरा मामला जानने के लिए यह पढ़ें... नशिक्षक से मारपीट के मामले में BRC विवेक नागर सहित दो गिरफ्तार, 5 माह पूर्व BRC कार्यालय में हुआ था विवाद, जमानत याचिका खारिज होने पर हुई गिरफ्तारी

    ]]>
    Tue, 03 Sep 2024 00:03:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जनशिक्षक से मारपीट के मामले में BRC विवेक नागर सहित दो गिरफ्तार, 5 माह पूर्व BRC कार्यालय में हुआ था विवाद, जमानत याचिका खारिज होने पर हुई गिरफ्तारी https://acntimes.com/BRC-Vivek-Nagar-arrested-in-case-of-assault-on-janshikshak https://acntimes.com/BRC-Vivek-Nagar-arrested-in-case-of-assault-on-janshikshak एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला शिक्षा केंद्र स्थित बीआरसी कार्यालय में पदस्थ एक जनशिक्षक के साथ मारपीट के आरोप में बीआरसी विवेक नागर एवं गोपाल शर्मा नामक कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला करीब 5 महीने पूर्व का है। जनशिक्षिक की ओर से ने नागर के विरुद्ध अजाक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले में आरोपियों की ओर से जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी जो न्यायालय ने खारिज कर जेल भेजने के आदेश दिए।

    गुरुवार को जिला शिक्षा केंद्र और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया जब पुलिस ने बीआरसी विवेक नागर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी 5 माह पुराने एक मामले में अजाक थाना पुलिस ने की है। जानकारी के अनुसार विगत 15 मार्च को पलसोड़ी के जनशिक्षक रमेशचंद्र बोरिया ने शुभम श्री कॉलोनी निवासी पुत्र अमन के साथ अजाक थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 13 मार्च को अपराह्न करीब 4.30 बजे रमेशचंद्र बोरिया रतलाम बीआरसी कार्यालय में निरीक्षण पुस्तिका देने गए थे।

    वहां से रवाना होने के बाद कॉलेज रोड पर बीआरसी कार्यालय में पदस्थ कर्गोमचारी पाल शर्मा व एक अन्य व्यक्ति मिला। उन्होने बोरिया से कहा कि आपको साहब कार्यालय में बुला रहे हैं। उन्होंने बोरिया को मोबाइल फोन भी ले लिया। बोरिया कार्यालय पहुंचे जहां गोपाल शर्मा व अन्य साथी विवाद कर अपशब्द कहने लगे। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। दोनों ने बोरिया के साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी बीआरसी विवेक नागर भी पहुंच गए और उन्होंने भी मारपीट शुरू कर दी।

    जानकारी मिली तो बेटा पहुंचा कार्यालय

    जनशिक्षक बोरिया के साथ मारपीट की जानकारी उनके पुत्र अमन को मिली तो वह बीआरसी कार्यालय पहुंचा। अमन ने बताया उसे जानकारी उसके गोपाल अंकल से मिली थी। वह बीआरसी कार्यालय पहुंचा तो वहां पिता जनशिक्षक बोरिया लहू-लुहान बेसुध पड़े थे। अमन उन्हें लेकर घर पहुंचा जहां से वह अपने चाचा राकेश बोरिया के साथ पिता रमेशचंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में दो दिन उपचार के बाद अमन और रमेशचंद्र ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध भादंवि की धारा 32, 294, 34, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशसता निवारण( अधनियम  की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था।

    जमानत याचिका हो गई खारिज

    जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश किया था। आरोपी बीआरसी नागर की ओर से जमानत का आवेदन भी पेश किया गया लेकिन वह न्यायालय ने निरस्त कर दिया जिसके बाद पुलिस ने बीआरसी नागर को गिरफ्तार कर लिया।

    ]]>
    Fri, 30 Aug 2024 00:37:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम : सीएम राइज विनोबा स्कूल में हुआ अकादमिक संवाद, विश्व के टॉप&10 में से 5 देशों के नवाचारों पर किया संवाद, शिक्षक ही बनें देशों के प्रतिनिधि https://acntimes.com/Ratlam-Academic-dialogue-on-innovation-of-top-5-schools-of-the-world-was-held-at-CM-Rise-Vinoba-School https://acntimes.com/Ratlam-Academic-dialogue-on-innovation-of-top-5-schools-of-the-world-was-held-at-CM-Rise-Vinoba-School वैश्विक संस्था टी-फोर एजुकेशन द्वारा चयनित स्कूलों पर किया शोधपरक प्रस्तुतिकरण

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सी एम राइज विनोबा स्कूल रतलाम में शिक्षकों के व्यवसायिक उन्मुखीकरण के लिए अकादमिक संवाद हुआ। इसमें शिक्षकों ने आपस में ही पीयर लर्निंग द्वारा विश्व के नवाचारों में अग्रणी विद्यालयों के बारे में अपने ही साथियों से जाना। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी वैश्विक संस्था टी-फोर एजुकेशन द्वारा चयनित टॉप-10 में से पहले चरण में 5 स्कूलों का अध्ययन शिक्षकों ने किया। 

    अकादमिक संवाद में विनोबा स्कूल के ही पांच शिक्षक इन अंतराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि बने और अपने साथियों को इन विभिन्न विद्यालयों में चल रहे शैक्षिक नवाचारों से अवगत कराया। इसमें ग्रेंज स्कूल यूके ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड को हिना शाह, कोलेजियो वैले डे फिलाडेल्फिया मेक्सिको को हर्षिता सोलंकी, कोलेजियो मिल्टर ब्राजील को कविता वर्मा, बेंजामिन डेविस स्कूल कैलिफोर्निया को श्यामा वर्मा तथा इंस्टीट्यूटो गुग्लिल्मो मार्कोनी इटली का प्रतिनिधित्व अजय मरमट ने किया। अवधारणा और संयोजन गजेंद्र सिंह राठौर का रहा।

    शिक्षकों ने अपने उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर के साथ मिलकर टी-फोर एजुकेशन की वेबसाइट, गूगल और इन विद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर के सकारात्मक जानकारी जुटाई और उनका प्रभावी प्रस्तुतिकरण और संवाद किया। उपस्थित अन्य शिक्षकों ने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा का समाधान किया। उपस्थित शिक्षकों ने अपने फीडबैक में ग्रेंज स्कूल यू. के. की समावेशी शिक्षा, कोलेजिओ मेक्सिको की छोटे बच्चों में पढ़ने-लिखने की दक्षता, मिलिटर ब्राजील की एफोर्डेबल फिल्टर, डेविस स्कूल यू.एस.ए. की अनुशासन के प्रति प्रतिबद्धता, गुलेलीमो इटली की व्यवसायिक शिक्षा की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने सम्पूर्ण संवाद को उपयोगी और अनुकरणीय बताया।

    प्राचार्य संध्या वोरा ने भी संबोधित किया। प्रस्तुतकर्ता शिक्षकों का अन्य शिक्षकों ने अंत में स्वागत किया। संचालन उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने किया। आभार प्रदर्शन सुनीता पंवार ने किया।

    ]]>
    Sun, 25 Aug 2024 11:36:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का बीएचएमएस चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ, पीयूष राठौड़, तितिक्षा पांडेय व प्राची बेन पटेल को उल्लेखनीय सफलता https://acntimes.com/District-Homeopathic-Medical-College-Ratlams-BHMS-4th-year-exam-result-is-the-best https://acntimes.com/District-Homeopathic-Medical-College-Ratlams-BHMS-4th-year-exam-result-is-the-best एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.एच.एम.एस. चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा।

    इसमें पीयूष राठौड़ ने 1500 अंकों में से 1055 अंक प्राप्त कर प्रथम, तितिक्षा पांडेय ने 1044 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं प्राची बेन पटेल ने 1027 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में हर्षोल्लास है।

    डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी सहित ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग स्टाफ, महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश उपाध्याय आदि ने टॉपर एवं उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Sat, 24 Aug 2024 22:08:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ा सबक : मोबाइल फोन से दूरी बनाएं, इसका उपयोग सिर्फ सीखने व पढ़ने के लिए करें, सायबर अपराधी आपके फोटो का कर सकते हैं दुरुपयोग& डॉ. वाय. के. मिश्र https://acntimes.com/Muslim-Student-Education-and-Welfare-Society-honoured-90-students https://acntimes.com/Muslim-Student-Education-and-Welfare-Society-honoured-90-students मुस्लिम स्टूडेंट एज्युकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने किया 90 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मोबाइल फोन से दूरी बनाकर रखें। वर्तमान दौर में मोबाइल फोन जरूरी है, उसका उपयोग सीखने व पढ़ने के लिए ही करें। देखने में आता है कि बर्थ-डे, पारिवारिक कार्यक्रम आदि के फोटो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए जाते हैं। ऐसा न करें, क्योंकि कई बार सायबर अपराधी उनका दुरुप्रयोग करते हैं और वीभत्स रूप सामने आता है। 

    यह बात प्रधानमंत्री कॉलेज फ एक्सीलेंस शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने कही। वे मुस्लिम स्टूडेंट एज्युकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा लायंस हाल में रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पढ़ना कठिन नहीं है, हमने उसे कठिन बना दिया है। दादी-नानी काहनी-किस्से सुनाती हैं, वह हमें याद रहते हैं। कोई फिल्म या टीवी धारावाहिक देखते हैं, तो वह भी आसानी से याद हो जाता है। वहीं किताबें पढ्ना कठिन लगता है। किताबों की पढ़ाई भी काहनी-किस्सों के रूप में याद करें। पढ़ने में कभी कठिनाई नहीं होगी। मन लगाकर पढ़ें। समारोह में 10वीं व 12वीं परीक्षा में 75 या उससे अधिक अंक लाने वाले 90 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। अंग्रेजी में स्पीच देने पर छठी कक्षा की छात्रा अनम कुरैशी का भी सम्मान किया गया।

    अल्लाह ने हवा, पानी, धरती स्वच्छ दी लेकिन हमने सभी को प्रदूषित कर दिया- पं. आरिफ

    विशेष अतिथि लेखक व सूफी रचनाकार पं. मुस्तफा आरिफ ने कहा कि प्राकृतिक पर्यावरण का प्रदूषण व सोच का प्रदूषण चिंता व सोच का विषय है। अल्लाह ने हवा, पानी, धरती सभी हमें स्वच्छ दी, लेकिन लालच कहो या अन्य बात, सभी को प्रदूषित कर दिया गया है। इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए हमें पौधारोपण करने के साथ ही धरती का ध्यान रखना होगा। वहीं इंटरनेट, सोशल मीडिया ने वैचारिक सोच बदल दी है। जो परोसा जा रहा है, वही सच समझा जा रहा है, जबकि सब सच नहीं है। हम किताबों, साहित्य से दूर हो रहे हैं। मोबाइल फोन या इंटरनेट के भरोसे न रहे। पिछले दिनों माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई गड़बड़ी से कई ऑफिस ठप हो गए थे। वहीं किसी अन्य गड़बड़ी से 300 बैंकों का डाटा खत्म हो गया। जरूरत है बुनियादी किताबें व साहित्य पढ़ने की। हम इंटरनेट के भरोसे रहे तो जिस दिन सेटेलाइट खत्म होगा, उस दिन हमारा क्या होगा।

    बच्चों को तय करनें दें कि उन्हें क्या बनना है- ओमप्रकाश मिश्रा

    अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी व सेवानिवृत्त प्राचार्य ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि किसे डॉक्टर, इंजीनियर आदि बनना है, यह बच्चों को तय करने दें। माता-पिता तय न करें कि बच्चा क्या बनेगा।  दुनिया को जानना चाहते हैं तो कोर्स की किताबों के अलावा प्रतिदिन अच्छी पत्रिकाएं, उपान्यास, कविता, साहित्य, ग़ज़ल यानी कुछ न कुछ जरूर पढ़े।

    पढ़ाई के लिए अंजुमन संस्था करेगी मदद- इब्राहिम शेरानी

    विशेष अतिथि अंजुमन संस्था के अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी ने कहा कि अंजुमन शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में समाज के लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहेगी। सोसायटी ई-लायब्रेरी खोलना चाहती है, उसमें भी पूरा सहयोग देंगे। गांधी मेमोरियल स्कूल में जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। स्कूल में अध्ययनरत निर्धन 100 बच्चों की फीस अंजुमन भरेगी। इसके लिए बच्चों को प्रतिदिन स्कूल जाना तथा मासिक टेस्ट व हर परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। इसके अलावा समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में जहां भी कोई समस्या होगी, उसे भी दूर करने की कोशिश की जाएगी।

    बेटियां ज्यादा पढ़ रही हैं, बेटों को भी ध्यान देना होगा- मुख्तियार अली

    विशेष अतिथि समाजसेवी सय्यद मुख्तियार अली ने कहा कि सोसायटी द्वारा वर्षों से समाज के बच्चों को कोर्स की किताबें देने के साथ अच्छी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है, जिससें समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है। देखने में आ रहा है कि बेटियां ज्यादा पढ़ रही हैं। अभिभावकों को बेटों को भी पढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है। हर क्षेत्र की तरह समय के साथ पढ़ाई में चेंज आया है। आगे बढ़ना है तो अच्छी शिक्षा लेने के साथ अपडेट रहे।

    किसने क्या किया 

    प्रारंभ में सोसायटी संयोजक इकबाल एहमद कुरैशी, अध्यक्ष इशहाक खान, उपाध्यक्ष लियाकत अली, अब्दुल अज़ीज़ खान, सचिव मोहम्मद सलीम खान, सहसचिव अशफाक खान कुरैशी, शकील एहमद सिद्दीकी, शहनवाज खान, जुनैद अख्तर, आबिद खान, अफताब खान, आदिल खान आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था गतिविधियों की जानकारी सचिव मोहम्मद सलीम खान ने दी। संचालन सैय्यद इम्तियाज अली (जावरा) व इकबाल खान ने किया। आभार अशफाक एहमद कुरैशी ने माना।

    ]]>
    Sun, 04 Aug 2024 22:05:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुरु पूर्णिमा उत्सव : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस में वरिष्ठ गुरुजन का हुआ सम्मान, वक्ताओं ने गुरु&शिष्य परंपरा के महत्व पर डाला प्रकाश https://acntimes.com/Guru-Purnima-Utsav-Senior-Gurus-were-honored-in-Prime-Minister-College-of-Excellence https://acntimes.com/Guru-Purnima-Utsav-Senior-Gurus-were-honored-in-Prime-Minister-College-of-Excellence एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय) में रविवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं और पूर्व विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा और इसके महत्व पर प्कराश डाला।

    प्रारंभिक सत्र की मुख्य अतिथि हासी शिवानी थीं। प्रारंभ अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवन किया गया। छात्रा वंदना एवं तालेबा खान ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्रा महक दसौंदी ने गुरु वंदना एवं शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय परिवार द्वारा वरिष्ठ गुरुओं डॉ. एस. के. जोशी, डॉ. सरोज जोशी, डॉ. बी. एस. शर्मा, डॉ. पी. सी. पाटीदार, प्रो. पद्मा भांभर एवं शकुन्तला जैन का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। प्रथम सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने संस्था के उत्तरोत्तर उन्नयन एवं विकास पर सारगर्भित उद्धबोधन दिया।

    नैतिक शिक्षा और वर्तमान शिक्षा प्रणाली की प्रासंगिकता बताई

    दूसरे सत्र के अतिथि कैलाश व्यास रहे। व्यास ने भारतीय संस्कृतिक में गुरु-शिष्य में प्रगाढ़ संबंधों को रेखांकित करते हुऐ प्राचीन भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का उल्लेख किया। शिकागो सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद के उद्धबोधन की जानकारी भी दी। प्रथम दिवस के अंतिम वक्ता के रूप में आमंत्रित (पूर्व छात्रा) विदुषी विनीता ओझा ने वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा में निहित नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए ‘‘नैतिक शिक्षा और वर्तमान शिक्षा प्रणाली’’ विषय पर उद्धबोधन दिया। चरित्र निर्माण करने वाली नैतिक शिक्षा की प्रांसगिकता का उल्लेख भी किया। पूर्व छात्र शर्मा ने गुरु-शिष्य में बढ़ती दूरी कम करने की आवश्यकता जताई और नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर जोर दिया।

    गुरु शब्द का इतिहास बताया

    द्वितीय सत्र में ‘‘गुरु पूर्णिमा का महत्व, ऐतिहासिक और सांस्कृजिक प्रष्ठभूमि’ पर साहित्यकार संस्कृत विद मुरलीधर चांदनीवाला ने व्याख्यान दिया। उन्होंने गुरु पूर्णिमा दिवस की प्रसंगगिकता एवं गुरु शब्द के महत्व को रेखांकित किया। आपने गुरु शब्द के इतिहास (1000 वर्ष पूर्व) पर भी बात रखते हुए सद्गुरू एवं आचार्य शब्द तक के सफर पर प्रकाश डाला। गुरु (दीर्घ), शिष्य (लघु) पर प्रकाश डालते हुए कबीरदास, तुलसीदास, द्रोणाचार्य, नचिकेता, कृष्ण-अर्जुन आदि के संस्मरणों एवं गुरु-शिष्य परंपरा बताई। उन्होंने कहा कि मातृ, पितृ, आचार्य देवो भव:।

    इस अवसर पर महाविद्यालयीन परिवार एवं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने शुभकामनाएं प्रेषित की। संयोजक डॉ. इन्दु कटारिया ने एवं संचालन डॉ. ललिता मरमट ने किया।

    ]]>
    Mon, 22 Jul 2024 01:50:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विश्व के टॉप&10 में शामिल CM राइज विनोबा स्कूल में हुआ अकादमिक संवाद, शिक्षकों ने अपने अध्ययन और इंडक्शन पैक के माध्यम से किया संवाद https://acntimes.com/Academic-dialogue-took-place-at-CM-Rise-Vinoba-School-Ratlam https://acntimes.com/Academic-dialogue-took-place-at-CM-Rise-Vinoba-School-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पीयर लर्निंग द्वारा शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेन्ट के अंतर्गत रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम में अकादमिक संवाद का आयोजन हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने अपने अध्ययन और इंडक्शन पैक के माध्यम से संवाद किया।

    उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि इस संवाद में "पीयर लर्निंग" के माध्यम से एक-दूसरे से सीखने की प्रक्रिया के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त इंडक्शन पैक को नवाचार द्वारा संस्था हित मे सबकी भागेदारी करके प्रभावी बनाया गया। कक्षा शिक्षण और स्कूल कल्चर से जुड़े विविध विषयों पर शिक्षकों ने चर्चा आधारित संवाद किया। संस्था प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि इस दौरान दक्षता, नास सर्वे, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की भागीदारी, उनके सर्वांगीण विकास के साथ रिजल्ट पर फोकस किया गया।

    स्मार्ट तैयारी में प्र. अ. अनिल मिश्रा, मनीषा चौधरी, सुनीता पंवार, अमित पारिख, हर्षिता मकवाना, राजाराम सेकवाड़िया, जितेंद्र सिंह राठौर सहित सम्पूर्ण स्टाफ ने एक टीम के रूप में आयोजन सफल बनाया। प्रस्तुतकर्ता हिना शाह ने बताया कि एक योजना के तहत स्कूल लीडर्स ने आयोजन के पूर्व एक सप्ताह तक एक-एक शिक्षक साथी के साथ उनके संवाद की रूपरेखा पर सहयोग किया। आयोजन के दौरान माइक्रो मैनेजमेंट सहित सम्पूर्ण आयोजन स्वयं शिक्षकों ने किया।

    सभी की भागीदारी भी होनी चाहिए।

    पहले दिन यह हुआ

    संवाद के पहले दिन रेमेडीएशन के अंतर्गत परीक्षा परिणाम सुधार प्रक्रिया पर सीमा अग्निहोत्री, नेशनल अचिवमेंट सर्वे पर अजय मरमट, विद्यार्थियों की दक्षता संवर्धन पर कविता वर्मा, हुक का शिक्षण में प्रयोग पर हर्षिता सोलंकी और क्लास में प्रभावी एक्जिट स्लिप व प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर हिना शाह ने संवाद किया। शत-प्रतिशत दक्षता और परिणाम की योजना पर भी चर्चा हुई। एंट्री रूटीन अनीता शर्मा और अटेंशन ग्रेबर सरिता राजपुरोहित और सीएम राइज गीत राजेन्द्र शर्मा ने करवाया।

    विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है।

    दूसरे दिन यह हुआ

    दूसरे दिन टीचर्स इंडक्शन पैक पर संवाद हुआ। क्लास एंट्री रूटीन कैसे हो? पर सीमा चौहान, प्रभावी मॉर्निंग मीटिंग की संरचना पर माधुरी तलेरा, प्रिंट-रिच में शिक्षण सामग्री को जोड़ना पर मीनाक्षी अग्रवाल, टी. एल. एम. का शिक्षण में प्रभावी और नियमित प्रयोग पर कमलेश बैरागी, प्रश्न पूछने के कौशल विकास पर रूपाली जैन, प्रभावी गृह कार्य कैसे दें? पर मंजुलिका खरे आदि ने प्रयोगिक तरीकों से सबको सक्रिय रखकर संवाद किया।

    ...और अब कुछ मीठा हो जाए।

    ]]>
    Sat, 20 Jul 2024 13:37:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण : दिव्यांग विद्यार्थी को दया की नहीं, सिर्फ उनके अधिकारों व योजनाओं का लाभ दिलाने की जरूरत है, आप सभी सहभागी बनें& DEO शर्मा https://acntimes.com/Ratlam-Two-day-training-based-on-inclusive-education-organized https://acntimes.com/Ratlam-Two-day-training-based-on-inclusive-education-organized एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसी दिव्यांग विद्यार्थी का एक अंग कार्य नहीं करता है, तो बाकी अंगों में दोगुनी शक्ति दिव्य रूप से प्राप्त हो जाती है। इन्हें आपकी दया, आपकी सहायता की आवश्यकता नहीं है। जरूरत है उनके अधिकारों का लाभ दिलाने की जिसमें आप मददगार हो सकते हैं। तभी इस प्रशिक्षण की सार्थकता होगी।

    यह बात जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षकों से कही। वे समग्र शिक्षा अभियान सेकंडरी एजुकेशन के अंतर्गत समावेशी शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस सत्र के अन्य अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक अशोक कुमार लोढ़ा, डाइट पिपलौदा के वरिष्ठ व्याख्याता एवं आईईडी प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र और माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित किया गया।

    स्कूलों में नियुक्त किए एक-एक नोडल शिक्षक

    द्वितीय सत्र में रतलाम, सैलाना, बजाना ब्लॉक के हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों से एक-एक शिक्षक को नोडल शिक्षक नियुक्त कर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर एवं जिला समन्वयक (समावेशी शिक्षा) अंबाराम बोस एवं अशोक कुमार बंसल ने दिया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा समावेशी शिक्षा के उद्देश्य आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016, दिव्यांगता के प्रकार, दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृतियां एवं योजनाओं की जानकारी, सूचना संचार तकनीकी, शाला में बाधा मुक्त वातावरण, दिव्यांग विद्यार्थियों के परीक्षा बोर्ड द्वारा दिए गए प्रावधान आदि की जानकारी प्रोजेक्टर एवं एलईडी के माध्यम से दी गई।

    योजनाओं व उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी

    प्रशिक्षण के समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में अशोक कुमार लोढ़ा ने कहा कि 1 से 8 तक के दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था के लिए मोबाइल स्रोत सलाहकार नियुक्त हैं। कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था हेतु कोई अधिकृत शिक्षक शाला में नहीं था। नोडल शिक्षक नियुक्त कर दिव्यांग छात्रों का समावेशन करने का यह प्रयास है। जिला शिक्षा केंद्र रतलाम के सहायक जिला परियोजना समन्वयक (आईईडी) मुकेश कुमार राठौर ने जिले में दिव्यांगों के लिए उपलब्ध संसाधन केंद्र, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधनों, दिव्यांग हॉस्टल, इनके के लिए बने अधिनियम एवं शासन की योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।

    ये उपस्थित रहे

    प्रशिक्षण में मोबाइल स्रोत सलाहकार प्रशांत अस्थाना, हरिओम मावी, मदन धमनिया, संदीप पटेल, प्रकाश सोलंकी, दीप्ति अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। संचालन जिला समन्वयक (समावेशी शिक्षा) अंबाराम बोस ने किया। आभार मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार बंसल ने माना।

    ]]>
    Sat, 20 Jul 2024 12:38:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शपथ ग्रहण : परीक्षा कोई भी उत्तीर्ण कर सकता है, अच्छा व्यक्ति बनान आसान नहीं, समयबद्धता को आत्मसात करें तो हर क्षेत्र में सफल होंगे& ADM डॉ. शालिनी श्रीवास्तव https://acntimes.com/SGTBA-Ratlam-Student-Council-oath-taking-ceremony-concluded https://acntimes.com/SGTBA-Ratlam-Student-Council-oath-taking-ceremony-concluded श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नई पीढ़ी पढ़ाई में बहुत मेहनत कर रही है जिससे उनका व्यक्तित्व निखर रहा है। शिक्षा व्यक्ति के जीवन के अंतिम समय तक साथ चलती है और व्यक्ति को जीने लायक बनाती है। परीक्षा कोई भी व्यक्ति उतीर्ण कर सकता है किंतु एक अच्छा व्यक्ति बनना आसान नहीं होता है। विद्यार्थियों को समय समयबद्धता को जीवन में आत्मसात करना चाहिए जिससे वो हर क्षेत्र में हमेशा सफल होंगे।

    यह बात एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने कही। वे श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के खालसा साभागृह में आयोजित एकेडमी के छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहीं थी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एडीएम डॉ. श्रीवास्तव, समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग एवं सचिव अजीत छाबड़ा ने मां सरस्वती और श्री गुरु तेग बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना तथा शबद प्रस्तुत किया।

    अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, धर्मेंद्र सिंह गुरुदत्ता, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका सुनीता तोमर, फहीम खान आदि ने किया। संचालन सीमा भाटी ने किया। आभार अजीत छाबड़ा ने माना।

    इन्हों ने ली शपथ

    समारोह में एकेडमी के हेड बॉय सूर्य प्रताप सिंह चौहान, हेड गर्ल वंशिका बौरासी, स्पोर्ट्स कैप्टन यश प्रताप सिंह गोयल व दिव्यांशी राठौर, कल्चरल कैप्टन अगम अग्निहोत्री व श्रेया अग्रवाल, अग्नि हाउस कैप्टन बेलूल बांसवाड़ा वाला व क्रिया गादिया, वाइस कैप्टन नमन तलोदिया व प्रनीति शक्तावत, आर्यभट्ट हाउस कैप्टन आदर्श सिंह सिसौदिया व यशस्विनी राठौर, वाइस कैप्टन सृष्टि सियार व  प्रथम पाल, भास्कर हाउस कैप्टन अर्णव शर्मा व सजल पाटीदार, वाइस कैप्टन जयवर्धन सिंह राजावत व अर्पिता राव, रोहिणी हाउस कैप्टन गुरविंदर सिंह सिद्धू व अंशिका गौर, वाइस कैप्टन दिव्येश मिश्रा व अन्वी लालन आदि ने पदभार ग्रहण कर पद की शपथ ली।

    ]]>
    Wed, 17 Jul 2024 23:19:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम : CM राइज विनोबा स्कूल में पीयर लर्निंग से अकादमिक संवाद 18 एवं 19 जुलाई को, शिक्षक करेंगे शिक्षकों के व्यवसायिक विकास की पहल https://acntimes.com/Academic-dialogue-at-CM-Rise-Vinoba-School-on-18th-and-19th-July https://acntimes.com/Academic-dialogue-at-CM-Rise-Vinoba-School-on-18th-and-19th-July वर्ल्ड टॉप-10 में शुमार है विनोबा स्कूल रतलाम 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेन्ट के अंतर्गत सी. एम. राइज विनोबा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम में अकादमिक संवाद का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय संवाद 18 और 19 जुलाई को पीयर लर्निंग के माध्यम से होगा। इस दौरान शिक्षकों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 

    उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि विश्व के टॉप-10 स्कूल में शामिल सीएम राइस विनोबा में होने वाले इस संवाद में "पीयर लर्निंग" के माध्यम से एक-दूसरे से सीखने की प्रक्रिया होगी। इसमें विभिन्न उच्च स्तरीय शिक्षक कौशलों को शिक्षक आपस मे टॉपिक के अनुसार संवाद करके सीखेंगे। इसकी उन्होंने अपने स्कूल लीडर्स और विभाग द्वारा प्रदत्त इंडक्शन पैक से पूर्व तैयारी कर ली है। संवाद 18 और 19 जुलाई को अपराह्न में होंगे।

    एक टीम के सदस्य के रूप में संपन्न होंगी गतिविधियां

    संस्था प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि संवाद के दौरान टीम बिल्डिंग एक्टिविटी में प्रायोगिक रूप से अटेंशन ग्रेबर अनीता शर्मा, एंट्री रुटीन सरिता राजपुरोहित, स्मार्ट तैयारी अनिल मिश्रा, मनीषा चौधरी, सुनीता पंवार, पिंकी सोलंकी, अमित पारिख, हर्षिता मकवाना व राजाराम सेकवाड़िया तथा सीएम राइज गीत राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य स्टाफ द्वारा एक टीम की तरह सम्पन्न कराएंगे। स्कूल लीडर्स फेसिलिटेटर की भूमिका में रहेंगे।

    कब, कौन, क्या करेगा

    18 जुलाई : रेमेडिएशन के अंतर्गत परीक्षा परिणाम सुधार प्रक्रिया पर सीमा अग्निहोत्री, नेशनल अचीवमेंट सर्वे पर अजय मरमट, विद्यार्थियों की दक्षता संवर्धन पर कविता वर्मा, हुक का शिक्षण में प्रयोग पर हर्षिता सोलंकी और क्लास में प्रभावी एक्जिट स्लिप, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर हिना शाह जानकारी साझा करेंगी।

    19 जुलाई : टीचर्स इंडक्शन पैक पर संवाद होगा। क्लास एंट्री रूटीन कैसे हो? पर सीमा चौहान, प्रभावी मॉर्निंग मीटिंग की संरचना माधुरी तलेरा, प्रिंट-रिच में शिक्षण सामग्री को जोड़ना मीनाक्षी अग्रवाल, टी. एल. एम. का शिक्षण में प्रभावी और नियमित प्रयोग कमलेश बैरागी, प्रश्न पूछने के कौशल विकास पर रूपाली जैन, प्रभावी गृह कार्य कैसे दें? पर मंजुलिका खरे आदि रोचक ढंग से अपनी जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

    ]]>
    Wed, 17 Jul 2024 22:25:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस युवाओं को करियर के लिए विश्व स्तरीय अध्ययन सुविधा प्रदान करेगा : मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-inaugurated-PM-College-of-Excellence-in-Ratlam https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-inaugurated-PM-College-of-Excellence-in-Ratlam रतलाम में पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस का शुभारंभ हुआ

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महत्वाकांक्षी संकल्पना का साकार रूप है। यह विद्यार्थियों को  करियर के लिए विश्व स्तरीय अध्ययन सुविधा  प्रदान करेगा। कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों को भविष्य का ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता युक्त शिक्षा की सुविधा दी जाएगी। वर्तमान समय की जरूरत के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डाटा साइंस जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों की सुविधा विद्यार्थियों को मिलेगी, इस कॉलेज के लिए अतिरिक्त आवश्यकता की स्थिति में जरूरी अधोसंरचना  निर्मित की जाएगी। 

    यह बात प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। वे रतलाम में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (कला एवं विज्ञान महाविद्यालय) के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, प्रदीप उपाध्याय एवं महाविद्यालय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी थे। कलेक्टर राजेश बाथम, समाजसेवी गोविंद काकानी तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा भी उपस्थित रहे।

    जनभागीदारी और विधायक निधि का होगा उपयोग

    मंत्री काश्यप ने कहा कि, अभी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में कई निर्माण कार्य संचालित हैं। कॉलेज परिसर में बुनियादी सुविधाओं तथा अधोसंरचनात्मक भवनो का निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की देन है, आगे आवश्यकता पड़ने पर एक बड़े हाल का निर्माण विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कराया जाएगा जिसके लिए जन भागीदारी या विधायक निधि का भी उपयोग किया जाएगा। काश्यप ने शासन द्वारा लागू नवीन शिक्षा नीति की की चर्चा करते हुए कहा कि यह एक क्रांतिकारी सोच है इससे विद्यार्थी गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ अपने भविष्य के लिए आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकेंगे।

    इनक्यूबेशन सेंटर से मिलेगा स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहन

    कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा कि राज्य शासन विद्यार्थियों के  स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है इसके लिए अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं। सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत इनक्यूबेशन सेंटर स्थापना द्वारा विद्यार्थियों को स्टार्टअप के लिए आवश्यक सुविधा एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थी को अपने आइडियाज को साकार करने का अवसर मिलेगा। इनक्यूबेशन सेंटर्स एक्सीलेंस कॉलेजेस से लिंक किए जाएंगे। काश्यप ने कहा कि निश्चित रूप से रतलाम का कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस भविष्य में जिले को गौरवान्वित करेगा।

    आधुनिक व उत्कृष्ट शिक्षा के लिए पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की सौगात- डॉ. पांडेय

    अध्यक्षता कर रहे जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि वर्तमान युग आधुनिक शिक्षा का युग है। शासन द्वारा उत्कृष्ट एवं आधुनिक शिक्षा के लिए दायित्व का निर्वहन करते हुए पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की सौगात दी गई है। वर्तमान समय की चुनौतियों में हमारे देश के युवाओं द्वारा संभावनाओं को ढूंढकर मिले अवसरों का उपयोग करके अपने लक्ष्य की प्राप्ति का कार्य किया जा रहा है। इसमें हमारे जिले के विद्यार्थी भी पीछे नहीं है। डॉ. पांडेय ने कहा कि रतलाम जिला विकास और नवाचारों के साथ नित नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। जिले को कैबिनेट मंत्री कश्यप का सशक्त नेतृत्व प्राप्त हुआ है।

    रतलाम के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा

    निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की सौगात पर  बधाई दी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार भी व्यक्त किया। वहीं प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रतलाम कॉलेज में निरंतर विकास तथा विद्यार्थियों को सुविधा मिल रही है। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस से जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक नवीन विषयों के अध्ययन की सुविधा मिलेगी, उन्हें अध्ययन हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

    विद्यार्थियों को परिचय-पत्र प्रदान किए, बस का शुभारंभ किया

    महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने अपने उद्बोधन में कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में किए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। प्रारंभ में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा ने पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा ब्रोशर विमोचन किया गया। प्रतीकात्मक रूप से दो विद्यार्थियों प्राची परिहार तथा नागेश्वर वर्मा को परिचय-पत्र प्रदान किए गए। बस परिवहन सेवा का शुभारंभ भी किया और पौधा भी रोपा।

    ]]>
    Mon, 15 Jul 2024 02:14:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सख्ती जरूरी है : अभिभावकों को लूटने के गोदाम श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस, 12 जुलाई तक स्पष्टीकरण दो वरना रद्द हो जाएगी मान्यता https://acntimes.com/Collector-issued-show-cause-notice-to-Sri-Chaitanya-Techno-School https://acntimes.com/Collector-issued-show-cause-notice-to-Sri-Chaitanya-Techno-School एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अभिभावकों को लूटने का गोदाम साबित हुए श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल को कलेक्टर राजेश बाथम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें स्कूल प्रबंधन से 12 जुलाई तक अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। स्पष्टीकरण नहीं देने अथवा संतोषप्रद नहीं होने पर प्रशासन द्वारा स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

    स्कूल को जारी कारण बताओ सूचना पत्र में कहा गया है कि प्रबंधन के कृत्य के लिए क्यों न नियम 2020 के तहत शास्ति अधिरोपण, जप्तशुदा सामग्री राजसात कर उसका व्ययन जनहित में किया जाए एवं स्कूल की मान्यता समाप्त की जाए। इस बारे में संस्था को 12 जुलाई की शाम 4.00 बजे तक की मोहलत दी गई है।

    स्कूल के बारे में कोई भी रख सकता है पक्ष

    कलेक्टर बाथम के अनुसार श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के संबंध में कोई भी व्यक्ति, पालक अथवा विद्यार्थी अपनी बात या पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं. इसके लिए वे 12 जुलाई 2024 को कलेक्टर कार्यालय में आकर जानकारी दे सकते हैं।

    रविवार को प्रशासन के दल ने मारा था छापा

    बता दें कि कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर नियम विरुद्ध कार्य करने वाले श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध रविवार को राजस्व तथा शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई थी। यहां तीन फ्लोर से मनमानी कीमतों पर बेची जा रही पाठ्य पुस्तकें तथा यूनिफॉर्म आदि जप्त की गई थी। कार्रवाई को जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने अंजाम दिया था।

    किताबों और यूनिफॉर्म का मिला था जखीरा

    दल द्वारा  स्कूल के ग्राउंड फ्लोर के तीन कक्षों एवं प्रथम तल के एक कक्ष में स्कूल ड्रेसेस तथा पाठ्य पुस्तकों का भंडारण पाया गया। इसमें 304 पैकेट स्कूल यूनिफॉर्म, बेल्ट, टाई व मोजे, 295 पैकेट स्वेटर, कक्षा पहली से दसवीं तक की 366 बंडल पुस्तकें तथा 9 पुस्तक पैकेट, तीन कॉपी के बंडल भी पाए गए थे। यह सामग्री  सील कर जिला शिक्षा अधिकारी के सुपुर्द की गई थी।

    कार्रवाई के स्वागत के साथ संशय में आमजन

    अभिभावकों को लूटने के उद्देश्य से संग्रहित की गई किताबों और यूनिफॉर्म की जब्ती कर प्रशासन ने आमजन का मन जीतने का प्रयास किया है। साथ वे इस बात को लेकर संशय में हैं कि यह कार्रवाई यहीं तक सीमित रहेगी या कोई बड़ी कार्रवाई भी ऐसे स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध होगी। कहीं यह औपचारिकता ही न बन जाए। रतलामवासियों को ऐसी ही कार्रवाई रतलाम के अन्य स्कूलों के विरुद्ध भी किए जाने की अपेक्षा है क्योंकि अभिभावकों की लूट का अड्डा सिर्फ श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल ही नहीं, बल्कि शहर के कई बड़े निजी स्कूल भी हैं। बेशक, किताबों और यूनिफॉर्म का जखीरा उन स्कूलों में नहीं मिले लेकिन उनके द्वारा अधिकृत दुकानों पर मिलना तय है जिसका भारी कमीशन इन्हीं स्कूलों के संचालकों को जाता है।

    ]]>
    Tue, 09 Jul 2024 21:33:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ा ऐलान : आजाद अध्यापक शिक्षक संघ पूरे प्रदेश में करेगा उग्र आंदोलन, अध्यापक शिक्षक संवर्ग का शोषण नहीं करेगा बर्दाश्त& भरत पटेल https://acntimes.com/Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-MP-will-launch-a-fierce-agitation-in-the-entire-state https://acntimes.com/Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-MP-will-launch-a-fierce-agitation-in-the-entire-state एसीएन टाइम्स @ भोपाल । अध्यापक संवर्ग को लेकर मध्यप्रदेश सरकार और उसके नुमाइंदों द्वारा दिए गए आश्वासनों ने हद पार कर दी है। विभाग प्रति वर्ष 1 अप्रैल की स्थिति में वरिष्ठता सूची जारी नहीं कर पा रही है। क्रमोन्नति और पदोन्नति को लेकर भी रवैया ढुलमुल है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है और उनके सब्र का बांध टूट चुका है। आजाद अध्यापक संघ मप्र ने अपनी इस लंबित मांग के निराकरण के लिए उग्र आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है।

    आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश में सरकार की मंशा के विरुद्ध अभी भी अध्यापक शिक्षक संवर्ग का शोषण जारी है। सरकार के अनेक संभागों और जिलों में विभागीय अधिकारी विगत 6-7 वर्ष से अध्यापक शिक्षक संवर्ग के उच्च माध्यमिक शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों और प्राथमिक शिक्षकों की प्रतिवर्ष प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर जारी होने वाली वरिष्ठता सूची का प्रतिवर्ष 01 अप्रैल की स्थिति में अंतिम प्रकाशन नहीं कर पा रहे है।

    न क्रमोन्नति न ही पदोन्नति, उच्च पद के प्रभार के आदेश भी नहीं

    पटेल के अनुसार 12 और 24 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले अध्यापक शिक्षक संवर्ग की क्रमोन्नति की आदेश भी अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले उच्च माध्यमिक शिक्षकों के समयमान - वेतनमान के आदेश भी जारी नहीं हो रहे हैं। वर्षों से पदोन्नति से वंचित उच्च पद के लिए योग्य उच्च माध्यमिक शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों और प्राथमिक शिक्षकों के उच्च पद प्रभार के आदेश जारी करने में लेटलतीफी हो रही है। इसके अलावा सेवानिवृत्त होने वाले अध्यापक शिक्षक संवर्ग की एनपीएस, बीमा और ग्रेच्युटी की राशि का समय पर भुगतान भी नहीं हो रहा।

    अनुकंपा, प्रतिनियुक्ति के आदेश भी नहीं, तानाशाह अफसर कर रहे शोषण

    प्रांताध्यक्ष पटेल ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग से जनजाति कार्य विभाग में और जनजाति कार्य विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अध्यापक शिक्षक संवर्ग को मौजूदा विभाग में पदस्थ करने, विगत वर्षों में दिवंगत हुए अध्यापक शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति भी अब तक नहीं दी गई है। कई वर्षों से लंबित एरियर का भुगतान भी नहीं किया जा रहा। स्कूल शिक्षा विभाग और जनजाति कार्य विभाग के कतिपय तानाशाह अधिकारियों द्वारा छह-सात वर्ष से जानबूझकर शोषण किया जा रहा है। इससे अध्यापक शिक्षक संवर्ग आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं।

    बहुत दे चुके ज्ञापन, अब नहीं करेंगे बर्दाश्त

    प्रांताध्यक्ष पटेल के अनुसार संघ द्वारा अनेक बार कतिपय अधिकारियों की तानाशाही कार्यप्रणाली से विभागीय मंत्रियों और जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवा चुका है। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इसलिए संघ अब यह शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर जल्द से जल्द इस पर रोक नहीं लगी और लंबित आदेश जारी नहीं हुए तो आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक उग्र आंदोलन करेगा।

    ]]>
    Tue, 09 Jul 2024 16:45:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एडमिशन अलर्ट ! आईटीआई में प्रवेश के लिए दूसरी सूची जारी, 10 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया, नए रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग 11 से https://acntimes.com/Admission-alert-Second-list-released-for-admission-in-ITI https://acntimes.com/Admission-alert-Second-list-released-for-admission-in-ITI एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आईटीआई के प्रवेश की दूसरी सूची जारी हो चुकी है जिसके प्रवेश 8 से 10 जुलाई तक होंगे। यह सूची अपग्रेडेशन के विकल्प को शामिल कर जारी की गई है। अतः जिन आवेदकों ने पूर्व में प्रवेश ले लिया है उन्हें पूर्व का प्रवेश संबंधित  आईटीआई में जाकर निरस्त करवाना होगा, तत्पश्चात नवीन अलॉटमेंट का लेटर प्रिन्ट कर सकेंगे। 11 से 17 जुलाई तक नवीन रजिस्ट्रेशन / च्वाइस फिलिंग प्रारंभ हो जाएंगे। आवेदक अधिक जानकारी नजदीकी आईटीआई  या प्रवेश के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

    ]]>
    Mon, 08 Jul 2024 23:00:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दीक्षारंभ समारोह : पर्यावरण के लिए प्रत्येक विद्यार्थी अपनी मां के नाम पर लगाए एक पौधा और उसकी रक्षा करे&  प्रदीप उपाध्याय https://acntimes.com/For-the-environment-every-student-should-plant-a-tree-in-the-name-of-their-mother-and-protect-it https://acntimes.com/For-the-environment-every-student-should-plant-a-tree-in-the-name-of-their-mother-and-protect-it एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके प्रति सरकार भी चिंतित है। महाविद्यालय का हर विद्यार्थी अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी रक्षा करे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसके लिए सभी लोगों को प्रेरित किया है

    यह बात जिला योजना समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय ने कही। वे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने महाविद्यालय के नव प्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग ज्ञान प्राप्त करने के लिए करें। विद्यार्थी आधुनिक तकनीक से तो जुड़ें पर अपनी संस्कृति और सभ्यता को न छोड़ें।

    पढ़ाई के साथ शारीरिक श्रम भी जरूरी है

    उपाध्याय ने नए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मैं जिस महाविद्यालय से पढ़ा हूं, आज उसी महाविद्यालय में अतिथि के रूप में आया हूं। आप सबको भी यह अवसर प्राप्त हो सकता है। उपाध्याय ने कहा कि पढ़ाई जितनी जरूरी है शारीरिक श्रम भी उतना ही जरूरी है, इसलिए विद्यार्थी खेल गतिविधियों से भी जुड़ें। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमने खेल और शिक्षा दोनों को बराबर महत्व दिया है। आप अपने गुरुजन का सम्मान जरूर करें।

    बीएड और कृषि विज्ञान जैसे पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रयास- विनोद करमचंदानी

    इस अवसर पर महाविद्यालय में विकसित किए जा रहे विद्यावन में विद्यार्थियों के साथ अतिथियों ने भी पौधारोपण किया। विशिष्ट अतिथि जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कहा कि हमारा मकसद है कि विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले और इसके लिए जन भागीदारी समिति निरंतर प्रयास करती रहती है। महाविद्यालय में बी. एड.  और कृषि विज्ञान जैसे पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की भी योजना है। करमचंदानी ने कहा कि प्रदेश में महाविद्यालय और उसके विद्यार्थियों की अलग पहचान बने, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में जो डाटा साइंस विभाग एवं लैब महाविद्यालय में स्थापित की गई है उसमें भी विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है।

    अभिभावक विद्यार्थियों को कॉलेज आने के लिए प्रेरित करें- डॉ. वाय. के. मिश्रा

    अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों को नए पाठ्यक्रमों से जोड़कर अधिक-अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकें, यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से भी अपेक्षा की कि वे अपने बच्चों को कॉलेज आने के लिए प्रेरित करें। डॉ. मिश्र ने तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह में भाग लेने वाले सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया और अपेक्षा की कि पूरे सत्र में विद्यार्थियों का उत्साह इसी प्रकार बना रहे।

    इन गतिविधियों का भी हुआ आयोजन

    दीक्षारंभ के तीसरे दिन महाविद्यालय के नव प्रवेशित विद्यार्थियों को डॉ. स्वाति पाठक, डॉ. सुशीला आर्य, डॉ. विनोद शर्मा, प्रो. कनुश्री राणावत, डॉ. विजय सोनिया, डॉ. एस. एस. मौर्य, डॉ. आर. एस. जामोद, डॉ. रूपेंद्र फर्सवाण ने संवेदीकरण, जागरूकता, साइबर सिक्योरिटी, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बचाव की जानकारी दी। महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए गठित विभिन्न छात्र क्लबों, सामुदायिक सेवा, समूह गतिविधियों एवं फिटनेस गतिविधियों के साथ खेल एवं मनोरंजन गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

    विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाम-पत्र

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य विवेक पालीवाल ने भी महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुरूप अपने भविष्य को संवारें। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों तालिबा खान, रानू बैरागी, महक दसोंदी ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा दीक्षारंभ कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। 

    इन्होंने किया अतिथियों का स्वागत

    अतिथियों का स्वागत दीक्षारंभ समारोह के आयोजक डॉ. सी. एल. शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा के साथ डॉ. कविता ठाकुर, डॉ. एस. एस. मौर्य, डॉ. अर्चना भट्ट, डॉ. रियाज मंसूरी, डॉ. एम. एल. बड़गोतिया, डॉ. ललिता मरमट, ऋषि चौहान, हिम्मत सिंह जाधव ने किया। संचालन डॉ. स्वाति पाठक ने किया। आभार डॉ. रियाज मंसूरी ने माना। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों विशेषकर डॉ. सी. एल. शर्मा एवं डॉ. रियाज मंसूरी की भूमिका उल्लेखनीय रही है।

    ]]>
    Wed, 03 Jul 2024 22:50:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दीक्षारंभ संस्कार : कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बना PM कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पाठ्यक्रम भी पढ़ेंगे विद्यार्थी& विनोद करमचंदानी https://acntimes.com/Students-of-Ratlams-PM-College-of-Excellence-will-study-Artificial-Intelligence-course-Vinod-Karamchandani https://acntimes.com/Students-of-Ratlams-PM-College-of-Excellence-will-study-Artificial-Intelligence-course-Vinod-Karamchandani कलेक्टर राजेश बाथम ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, दीक्षारंभ में सीनियर्स ने बांटे अनुभव 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय अब प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस बन चुका है। यहां के विद्यार्थी आईआईटी दिल्ली का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पाठ्यक्रम भी पढ़ सकेंगे। रतलाम और आस-पास के विद्यार्थियों को अब इस पाठ्यक्रम के लिए दिल्ली या अन्य महानगरों में जाने की जरूरत नहीं है।

    यह बात महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कही। वे कॉलेज में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बनने के बाद एमएसएमई मंत्री चेतन्‍य काश्‍यप के विजन के अनुरूप कॉलेज में कई नए रोजगार परक पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। यदि विद्यार्थियों से कुछ और नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के सुझाव प्राप्त होते हैं तो उन्हें भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

    अच्छी शिक्षा करती है मजबूत समाज का निर्माम

    करमचंदानी ने कहा कि विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उच्‍च शैक्षणिक वातावरण के लिए सभी संभव सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नए पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों के रुझान को देखते हुए कई अन्‍य  नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की योजना भी बनाई जा रही है। बीपीईएस और डाटा साइंस जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम पहले ही प्रारंभ किए जा चुके है। करमचंदानी ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा ही मजबूत समाज का निर्माण करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक परिश्रम करने का आह्वान किया।

    अपनी अलग पहचान बनाएगा महाविद्यालय- कलेक्टर राजेश बाथम

    कलेक्टर राजेश बाथम (IAS) ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस बनने पर शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि महाविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य पाठ्येतर गतिविधियों के माघ्यम से अपनी अलग पहचान बनाएगा। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

    महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भाग्यशाली- डॉ. मिश्र

    अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप उन भाग्यशाली विद्यार्थियों में हैं जिन्हें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में प्रवेश मिला है। यहां विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ ही संस्‍कार भी दिए जाते हैं। इसलिए विद्यार्थी भारतीय संस्कृति से जुड़कर अपना जीवन संवारें। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा से विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ की भी स्थापना की गई है।

    डॉ. मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों को हिंदी ग्रंथ अकादमी से प्रकाशित पाठ्य पुस्तकें आसानी से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए महाविद्यालय में विद्यार्थी पुस्तक सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है। महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कॉरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित कई नई पुस्तकें मंगाई गई हैं। डॉ. मिश्र ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावहारिक शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दे रही है।

    विद्यार्थी सीधे कर सकते हैं संपर्क- डॉ. रियाज मंसूरी

    कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ. रियाज मंसूरी ने महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का परिचय करवाते हुए विद्यार्थियों से कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए आप सीधे फैकल्टी, विभागाध्यक्ष और प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं। राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो. पूनम चौधरी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर ऑनलाइन क्रेडिट भी अर्जित कर सकते हैं। पाठ्यक्रमों के विकल्प चयन की प्रक्रिया को समझाते हुए चौधरी ने परीक्षा प्रणाली और सतत समग्र मूल्यांकन के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तार से बताया।

    महाविद्यालय का किया भ्रमण

    इस अवसर पर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के सीनियर विद्यार्थी अक्षय शर्मा व उर्वशी वर्मा, रसायन शास्त्र विभाग के अदिति जोशी, रोहन निगम,  रिशिता एवं मनन ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। अंत में नए विद्यार्थियों को डॉ. नीरज आर्य, डॉ. रियाज मंसूरी, डॉ. एल. एस. चौंगड़ के नेतृत्व में कक्षाओं, खेल परिसर, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, विद्यार्थी पुस्तक सहायता केंद्र, कार्यालय भवन एवं विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया।

    योगाभ्यास भी काराया

    नव प्रवेशित विद्यार्थियों के गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन करने के बाद  महाविद्यालय के प्रोफेसरों द्वारा नए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर एवं फूल देकर स्वागत किया गया। उसके बाद नीतेश शुक्ला द्वारा 10 मिनट का योगाभ्यास भी नए विद्यार्थियों को कराया गया। इससे पूर्व शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  अतिथियों का स्वागत डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. अर्चना भट्ट, डॉ. कविता ठाकुर, डॉ. ललिता मरमट ने किया। सरस्वती वंदना संस्कृत विभाग अध्यक्ष डॉ. ललिता मरमट ने की। संचालन डॉ. सी. एल. शर्मा ने किया। आभार डॉ. स्वाति पाठक ने माना। मुख्य लिपिक डॉ. शिरीष मेहरा, लेखापाल राजेन्द्र रावल, प्रोफेसर, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 01 Jul 2024 22:53:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आभारोक्ति : शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के अस्थायी कर्मचारी हुए स्थायी, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत कर ज्ञापित किया धन्यवाद https://acntimes.com/Temporary-employees-welcomed-Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-on-being-made-permanent https://acntimes.com/Temporary-employees-welcomed-Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-on-being-made-permanent एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में कार्यरत अस्थायी कर्मियों को स्थायी किया गया है। ऐसे कर्मचारियों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप का स्वागत कर उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी सहित नियुक्त हुए समस्त स्थायी कर्मी उपस्थित रहे।

    करमचंदानी ने बताया कि स्थायी कर्मी बने सभी कर्मचारी बीते कई वर्षों से अस्थायी रूप से महाविद्यालय में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। उनके द्वारा स्थायी कर्मी के रूप में नियुक्ति की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस संबंध में मंत्री काश्यप के समक्ष मांग रखी गई थी। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा भी पत्र लिखा गया था। इसके परिपालन में शासन के साथ संबंधित विभाग द्वारा उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अस्थायी से स्थायी कर्मी बनने से सभी में हर्ष व्याप्त है।

    ]]>
    Mon, 01 Jul 2024 21:28:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की अपील; सीएम राइज विनोबा स्कूल को मिली उपलब्धि को अगले पायदान पर पहुंचाने लिए ज्यादा से ज्यादा वोट करें https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-appealed-to-vote-for-CM-Rise-Vinoba-School https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-appealed-to-vote-for-CM-Rise-Vinoba-School एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल की विश्वस्तरीय उपलब्धि को अगले पायदान पर पहुंचाने के लिए अपील की है। उन्होंने सिर्फ रतलाम जिले ही नहीं बल्कि प्रदेशवासियों से भी कहा है कि इसके लिए वे ज्यादा से ज्यादा वोट करें। एक शासकीय विद्यालय को इसमें सफलता मिलने से अन्य विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी बेहतर करने का हौसला मिलेगा।

    कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के अनुसार यूएसए की संस्था T4 EUCATION द्वारा आयोजित श्रेष्ठता की प्रतियोगिता में रतलाम के सीएम राइज शासकीय विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल को इनोवेसन (नवाचार) कैटेगरी में विश्व में चौथा स्थान हासिल हुआ है। टॉप-3 में पहुंचने के लिए विश्व के अन्य देशों के स्कूलों से मुकाबला है जिसमें सफलता अधिक से अधिक वोटिंग करने से ही हासिल होगी।

    इतिहास रचने के अवसर रोज नहीं आते

    काश्यप के अनुसार इतिहास रचने के अवसर रोज नहीं मिलते, इसलिए जब भी ऐसा अवसर आए तो हर स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए। मंत्री काश्यप ने उम्मीद जताई है कि रतलाम शहर सहित पूरे जिले ने लोकतंत्र के महायज्ञ में अपने वोट रूपी समिधा से आहुति दी है उसी प्रकार रतलाम ही नहीं पूरे देश को मिली उपलब्धि को आगे बढ़ाने में भी सहभागिता निभाएगा।

    चंद घंटे ही शेष हैं इतिहास रचने के लिए लिए

    बता दें कि, हमारे पास इतिहास रचने के लिए आज 28 जून (शुक्रवार) 2024 की रात 11.59 बजे तक का ही समय है।

    • वोट करने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करें।

    https://vote.worldsbestschool.org/public-vote-2024/entry/1325

    ऐसा करते ही ‘T4 EDUCATION’ का ‘worldsbestschool’ (वर्ल्ड बेस्ट स्कूल) पर ‘CM RISE VINOBA SCHOOL’ (सीएम राइज विनोबा स्कूल) का पेज खुल जाएगा। इस पेज पर ऊपर दाईं तरफ ‘VOTE NOW’ पर क्लिक करें।

    अब एक विंडो (खिड़की) खुलेगी जिसमें कुछ बॉक्स नजर आएंगे। इनमें आप अपनी जानकारी दर्ज करें।

    पहला बॉक्स (First Name) : यहां अपना पहला नाम लिखें जैसे- ‘Chetanya’

    दूसरा बॉक्स (Last Name) : यहां अपना उपनाम (सरनेम) लिखें जैसे- ‘Kasyap’

    तीसरा बॉक्स (Email) : यहां अपना ई-मेल एड्रेस लिखें जैसे-XYZ@GMAIL.COM

    चौथा बॉक्स (Please select your country residence) : इस बॉक्स में तीर का निशान नजर आएगा। उस पर क्लिक करें और ‘INDIA’ चुनें

    पाँचवां बॉक्स (Please select which of the following describe best your profession): इस बॉक्स में भी तीर के निशान पर क्लिक करें और अपना  ‘व्यवसाय’ चुनें

    छठा बॉक्स Are you 18+ years old? (Please note, there is no age limit for voters) : इस बॉक्स में उम्र के दो ऑप्शन दिए हैं जिनमें से एक को चुनना है। यदि आप 18 साल से कम उम्र के हैं तो No, I’m under 18 years old’ सिलेक्ट करें। यदि आप 18 साल से अधिक उम्र के हैं तो Yes, I’m more than 18 years old’ सिलेक्ट करें।

    सातवां बॉक्स (If you are +18 years old, you work within an education community, and you'd like to receive further communications from T4 Education, please confirm below) : इसमें दिए छोटे बॉक्स में टिक लगाएं। ऐसा करने से आपको T4 Education से जुड़ी जानकारियां आपको मिल सकेंगी।

    सबसे नीचे (आखिर में) : ‘Vote’ पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपको *एक मैसेज नजर आएगा* (...कि अब आपको *ईमेल पर वेरिफाई* करना है)।

    ध्यान रहे

    अभी आपकी वोटिंग पूरी नहीं हुई है। अब आप अपना ई-मेल खोलें। world best school का मैसेज खोलें और ‘वेरिफाई’ पर क्लिक करें।

    बधाई हो, आपकी वोटिंग कम्प्लीट हो चुकी है। आप रतलाम को मिली विश्वस्तरीय उपलब्धि को अगले पायदान पर ले जाने के सहभागी बन चुके हैं।

    ]]>
    Fri, 28 Jun 2024 20:15:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अर्जेंट अलर्ट ! रतलाम से छिन न जाए विश्व स्तरीय उपलब्धि, इसे बचाने के लिए यह खबर पढ़िए और फटाफट वोट कीजिए, क्योंकि चंद घंटे ही हैं हमारे पास https://acntimes.com/अर्जेंट-अलर्ट-रतलम-से-छिन-न-जाए-विश्व-स्तरीय-उपलब्धि-इसे-बचाने-के-लिए-यह-खबर-पढें-और-फटफट-वोट-कीजिए https://acntimes.com/अर्जेंट-अलर्ट-रतलम-से-छिन-न-जाए-विश्व-स्तरीय-उपलब्धि-इसे-बचाने-के-लिए-यह-खबर-पढें-और-फटफट-वोट-कीजिए एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सीएम राइज शासकीय विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल को मिली विश्व स्तरीय उपलब्धि को अगले स्तर पर पहुंचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया तो रतलाम के हिस्से आई यह खुशी और उपलब्धि हमारे हाथ से रेत की तरह निकल जाएगी और फिर पछतावे के अलावा कुछ भी बाकी नहीं रहेगा। अगर आप चाहते हैं कि यह बची रहे तो जल्दी कीजिए और खुद भी वोट करिए और दूसरों से भी करवाइये। इसके लिए हमारे पास महज चंद घंटे (आज दिनांक 28 जून 2024 की रात 11.59 बजे तक) ही बचे हैं।

    यूएसए की संस्था ‘टी फोर एजुकेशन’ द्वारा विश्व स्तरीय स्पर्धा में हमारे रतलाम के सरकारी स्कूल सीएम राइज विनोबा ( #suport_cmrise_vinob_school ) ने इनोवेशन कैटेगरी में चौथा स्थान प्राप्त किया है। भारत से इस कैटेगरी में एकमात्र यही स्कूल है। सही मायने में यह सफलता तब मानी जाएगी जब यह विद्यालय विश्व के टॉप-3 विद्यालयों में स्थान बना ले। अभी तक जो सफलता मिली है वह संस्था के कुशल प्रबंधन ने अपने स्तर पर किए प्रयासों और विद्यार्थियों व पालकों के सहयोग की बदौलत हासिल की है। इससे आगे के सफर में सफलता के लिए हम रतलामवासियों की सहभागिता जरूरी है। इस प्रतिस्पर्धा में अपने रतलाम का नाम विश्व के नक्शे पर चमकाने के लिए हम सभी रतलामवासियों को अपनी संस्था के पक्ष में वोटिंग करना होगी। इस वोटिंग ( #suport_cmrise_vinob_school ) के लिए आपका सिर्फ दो-तीन मिनट का समय ही खर्च होगा।

    ... ताकि फिर कोई न कहे रतलाम को मुर्दों का शहर या जिला

    रतलाम से जब भी कोई सुविधा छिन जाती है या फिर नहीं मिलती तो लोग इसे मुर्दों का शहर या मुर्दों का जिला कह देते हैं। ऐसा इसलिए भी कह लेते हैं कि जब भी हमारे पास अवसर होता है तो हमारे प्रयास उस स्तर के नहीं होते जैसे अपने आसपास के जिलों इंदौर और उज्जैन में होते देखते हैं। वहां जनप्रतिनिधि, आमजन से लेकर हर वर्ग के लोग उपलब्धि, सुविधा और ख्याति हासिल करने के लिए एकजुट होकर लग जाते हैं। यहां तक कि अपने वैचारिक मतभेदों को भी परे रख देते हैं। ऐसे ही प्रयास की जरूरत रतलाम के लिए भी है। शिक्षा के क्षेत्र में रतलाम का नाम चमकाने का यह अवसर यूं ही न निकल जाए और लोग फिर से रतलाम को मुर्दों का शहर या जिला न कह दें इसलिए बिना देर किए जुट जाइये। हम टीवी के रियलटी शो के प्रतियोगियों को तो विजयी बना के लिए वोट देने में देर नहीं करते तो फिर अपने रतलाम के लिए वोट देने में इंतजार या संकोच क्यों कर रहे हैं?

    आपको सिर्फ इतना ही तो करना है

    कृपया यहां दी गयी लिंक https://vote.worldsbestschool.org/public-vote-2024/entry/1325 पर क्लिक करें। ऐसा करते ही T4 EDUCATION का worldsbestschool (वर्ल्ड बेस्ट स्कूल) पर CM RISE VINOBA SCHOOL (सीएम राइज विनोबा स्कूल) का पेज खुल जाएगा। इस पेज पर ऊपर दाईं तरफ VOTE NOW लिखा नजर आएगा। आपको इस पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही एक विंडो (खिड़की) खुलेगी जिसमें कुछ बॉक्स नजर आएंगे जिसमें आपको अपनी जानकारी दर्ज करना है।

    पहला बॉक्स (First Name) : यहां अपना पहला नाम लिखें जैसे- Niraj Kumar

    दूसरा बॉक्स (Last Name) : यहां अपना उपनाम (सरनेम) लिखें जैसे- Shukla

    तीसरा बॉक्स (Email) : यहां अपना ई-मेल एड्रेस लिखें जैसे- XYZ@GMAIL.COM

    चौथा बॉक्स (Please select your country residence) : इस बॉक्स में तीर ( ^ ) का निशान नजर आएगा, उस पर क्लिक करें और INDIA चुनें

    पाँचवां बॉक्स (Please select which of the following describe best your profession) : इस बॉक्स में भी तीर ( ^ ) के निशान पर क्लिक करें और अपना व्यवसाय चुनें

    छठा बॉक्स Are you 18+ years old? (Please note, there is no age limit for voters) : इस बॉक्स में उम्र के दो ऑप्शन दिए हैं जिनमें से एक को चुनना है। यदि आप 18 साल से कम उम्र के हैं तो No, I’m under 18 years old के आगे सर्कल गोले पर टिक लगाएं और यदि 18 साल से अधिक उम्र के हैं तो Yes, I’m more than 18 years old के आगे सर्कल (गोले) पर टिक लगाएं।

    सातवां बॉक्स (If you are +18 years old, you work within an education community, and you'd like to receive further communications from T4 Education, please confirm below.) : इसमें दिए छोटे बॉक्स में टिक लगाएं। ऐसा करने से आपको T4 Education से जुड़ी जानकारियां आपको मिल सकेंगी।

    सबसे नीचे (आखिर में)... Vote पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपको सक्सेसफुल का मैसेज नजर आएगा।

    ध्यान रहे....

    अभी आपकी वोटिंग पूरी नहीं हुई है। अब आप अपना ई-मेल खोलें उसमें world best school का मैसेज दिखेगा। इस मैसेज को खोलें और उसमें लिखे वेरिफाई पर क्लिक करें। आपकी वोटिंग पूरी हो चुकी है। आप रतलाम को मिली गौरवशाली उपलब्धि को स्थायी बनाने में सहभागी बन चुके हैं।

    वोटिंग प्रक्रिया समझने के लिए यह वीडियो भी देखें

    इनकी अपील भी सुनें

    ]]>
    Thu, 27 Jun 2024 13:01:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सरकारी स्कूल में ऐसी सुविधा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने सीएम राइज विनोबा स्कूल में रोबोटिक लैब एवं बस सेवा का किया शुभारंभ https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-inaugurated-the-Robotic-Lab-at-CM-Rise-Vinoba-School https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-inaugurated-the-Robotic-Lab-at-CM-Rise-Vinoba-School एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दुनिया के टॉप 10 स्कूलों में शुमार रतलाम के सीएम राइज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आंबेडकर नगर में जिले की पहली रोबोटिक लैब एवं स्कूल बस का शुभारंभ शनिवार को हुआ। शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। इस अवसर पर मंत्री काश्यप ने कहा कि सीएम राइज स्कूल पूरे विश्व में रतलाम को गौरवांवित कर रहा है।

    शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, भाजपा के मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, लोकेश जायसवाल, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, विवेक शर्मा, प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्रसिंह राठौर सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया स्वागत

    मंत्री काश्यप के स्कूल पहुंचते ही विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। रोबोटिक लैब का शुभारंभ करने के पश्चात मंत्री काश्यप ने लैब का निरीक्षण किया। शहर एवं ग्रामीण अंचल से आने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल बस सेवा की शुरुआत होने से अब दूर दराज से आने वाले बच्चों को राहत मिलेगी। सीएम राइज पहला स्कूल होगा, जहां के विद्यार्थियों को स्कूल बस सेवा का लाभ मिलेगा।

    ये उपस्थित रहे

    समारोह के दौरान शिक्षक अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, कविता वर्मा, पिंकी सोलंकी, अमित झा, मीनाक्षी अग्रवाल, अंशिका सोलंकी, अनीता शर्मा, अमित पारिख, प्रहलाद बैरागी, श्यामा वर्मा, अनीता राजपुरोहित, प्रदीप वैष्णव, अजय मरमट, माधवी तलेरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 22 Jun 2024 22:26:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाना रतलाम के बच्चों का सौभाग्य, सीएम राइज स्कूल की सफलता के लिए बधाई& कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-congratulated-CM-Rise-School-for-its-achievement https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-congratulated-CM-Rise-School-for-its-achievement एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दुनिया के नक्शे पर शिक्षा जगत में रतलाम का नाम प्रख्यात करने पर रतलाम के सीएम राइस विनोबा स्कूल प्रबंधन को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा है कि सीएम राइज विनोबा स्कूल ने अपनी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

    मंत्री काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जा रहा है। प्रदेश के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इस हेतु प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। प्रदेश के लिए यह उपलब्धि है कि यूएसए की प्रमुख संस्था द्वारा विश्व स्तर पर की स्पर्धा में मध्य प्रदेश के दो सीएम राइज़ स्कूल (सीएम राइज़ विनोबा स्कूल रतलाम और सीएम राइज़ मॉडल झाबुआ को स्थान दिया गया है। इससे प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के जो प्रयास लगातार हो रहे है, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

    ]]>
    Sat, 15 Jun 2024 16:38:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    CM डॉ. मोहन यादव ने CM राइस स्कूल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली सफलता के लिए दी बधाई, शिक्षा मंत्री उदय प्रताप ने भी सराहा https://acntimes.com/CM-Dr-Mohan-Yadav-congratulated-CM-Rice-School-for-its-success-at-the-international-level https://acntimes.com/CM-Dr-Mohan-Yadav-congratulated-CM-Rice-School-for-its-success-at-the-international-level एसीएन टाइम्स @ भोपाल । विश्व पटल पर मध्य प्रदेश के सीएम राइस स्कूल को मिली सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सराहना करते हुए बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जा रहा है।

    यूएसए की प्रमुख संस्था द्वारा विश्व स्तर पर करवाई जाने वाली स्पर्धा में मध्य प्रदेश के दो सीएम राइज स्कूलों ने बाजी मारी है। ये स्कूल हैं रतलाम जिला मुख्यालय पर स्थित सीएम राइज शासकीय विनोबा स्कूल और झाबुआ का सीएम राइज़ मॉडल स्कूल शामिल है। दोनों ही स्कूल अलग-अलग कैटेगरी में चुने गए हैं। इसे प्रदेश सरकार ने बड़ी उपलब्धि माना है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर बधाई पोस्ट की है।

    यह भी देखें... A Huge Achievement ! रतलाम का CM राइज विनोबा स्कूल विश्व के TOP-10 स्कूलों में शामिल, दुनिया के 100 देशों के हजारों स्कूलों में थी श्रेष्ठता की स्पर्धा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा है कि, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जा रहा है। अंर्तराष्ट्रीय संस्था टी 4 एजुकेशन द्वारा विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के टॉप 10 में मध्य‍प्रदेश के 2 सीएम राइज़ स्कूलों, सीएम राइज़ विनोबा रतलाम और सीएम राइज़ मॉडल झाबुआ को स्थान दिया गया है। इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारी - कर्मचारियों और स्कूल के समस्त स्टाफ को बधाई। इसी प्रकार शिक्षा मंत्री सिंह ने वीडियो पोस्ट कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Fri, 14 Jun 2024 02:11:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में डाटा साइंस में PG पाठ्यक्रम शुरू, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष करमचंदानी ने कहा& अकादमिक उत्कृष्टता के साथ भारतीय ज्ञान परम्परा को महत्व मिलेगा https://acntimes.com/PG-course-in-Data-Science-started-in-Arts-and-Science-College https://acntimes.com/PG-course-in-Data-Science-started-in-Arts-and-Science-College डाटा साइंस में पीजी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने वाला मध्यप्रदेश का पहला कॉलेज बना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में शुरू हो रहे शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में प्रवेश से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक सभी तैयारियां की जा रही हैं। यहां डाटा साइंस में पीजी पाठ्यक्रम की भी शुरुआत हो गई है। इस खास मौके पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। अध्यक्ष करमचंदानी ने कहा कि इससे अकादमिक उत्कृष्टता के साथ भारतीय ज्ञान परम्परा को भी मिलेगा महत्व मिलेगा।

    बैठक में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की तैयारियों की समीक्षा एवं किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने बताया कि महाविद्यालय के प्रवेश द्वार के साथ ही भवन को भी रंग-रोगन कर भव्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए शासन से वित्तिय स्वीकृति मिल चुकी है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों को न केवल अच्छी सुविधाएं मिलेंगी बल्कि कई नए पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए जा रहे हैं।

    मंत्री चेतन्य काश्यप के के प्रयासों से मिला गौरव

    समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कहा कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, रतलाम में अकादमिक उत्कृष्टता के साथ भारतीय ज्ञान परम्परा को भी महत्व दिया जाएगा। इस क्रम में वर्तमान शिक्षा सत्र से म.प्र. शासन द्वारा समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, संस्कृत विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं जबकि वाणिज्य एवं मनोविज्ञान में स्नातक कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं। करमचंदानी ने बताया कि सत्र 2024-25 से महाविद्यालय में डाटा साइंस का स्नातकोत्तर तथा खेल संबंधी स्नातक पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया है। डाटा साइंस का पाठ्यक्रम प्रारंभ करने में लघु, मध्यम एवं सुक्ष्म उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से प्रदेश के प्रथम महाविद्यालय के रूप में गौरव प्राप्त हुआ है। डाटा साइंस प्रयोगशाला की स्थापना हेतु काश्यप द्वारा 25 लाख की स्वीकृति भी दी गई थी।

    शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा विद्यार्थियों को

    करमचंदानी ने कहा कि अब विद्यार्थियों को डाटा साइंस की पढ़ाई के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने महाविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता के लिए शिक्षकों को आवश्यक सुझाव देने के लिए भी कहा। शैक्षणिक जगत में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस,  रतलाम अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। महाविद्यालय में बड़े स्तर पर रोजगार मेला आयोजित करने हेतु भी विस्तृत चर्चा एवं निर्देश दिए गए।

    प्राचार्य मिश्र एवं अध्यक्ष करमचंदानी ने दिए निर्देश

    बैठक में प्राचार्य डॉ. मिश्र एवं करमचंदानी ने कक्षाओं में व्यवस्थित अध्यापन के लिए शिक्षकों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी पूरे मनोयोग से महाविद्यालय को उत्कृष्ट बनाने में सहयोगी बनेंगे। करमचंदानी एवं डॉ. मिश्र ने नियमित कक्षाओं में उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु भी महाविद्यालय परिवार को साथ में प्रयास करने के लिए निर्देशित किया।

    ]]>
    Fri, 14 Jun 2024 00:59:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    A Huge Achievement ! रतलाम का CM राइज विनोबा स्कूल विश्व के TOP&10 स्कूलों में शामिल, दुनिया के 100 देशों के हजारों स्कूलों में थी श्रेष्ठता की स्पर्धा https://acntimes.com/CM-Rise-Vinoba-School-RATLAM-included-in-the-TOP-10-schools-of-the-world https://acntimes.com/CM-Rise-Vinoba-School-RATLAM-included-in-the-TOP-10-schools-of-the-world - यूएसए से हुई लाइव कॉन्फ्रेंस में हुई घोषणा तो छलक पड़े आंसू

    - सिर्फ 2 साल की मेहनत में मिली सललता पर शिक्षकों के साथ बच्चे और अभिभावक भी झूमे 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जो काम करोड़ों की बिल्डिंग और साधन-संधान वाले बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूल नहीं कर सके वह रतलाम शहर के पिछड़ी बस्ती में स्थित एक सरकारी स्कूल ने कर दिखाया। कभी स्थानीय स्तर पर पहचान के लिए मोहताज यह स्कूल आज विश्व पटल पर लाइट हाउस की तरह चमक रहा है। यह स्कूल है सीएम राइज विनोबा स्कूल, जिसने महज 2 वर्ष के अथक परिश्रम से ही दुनिया के TOP-10 स्कूलों में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। श्रेष्ठता की 5 विभिन्न श्रेणियों में विश्व के 100 देशों के हजारों स्कूलों के बीच हुई प्रतियोगिता में इस स्कूल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल हुआ है।

    ‘द वल्डर्स बेस्ट स्कूल प्राइज’ वैश्विक स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों के लिए सबसे प्रतिष्ठित शिक्षा पुरस्कार है। यूएसए की प्रतिष्ठित संस्था ‘टी फॉर एजुकेशन’ इस पुरस्कार के लिए हर साल प्रतियोगिता का आयोजन करती है। इस वर्ष इसमें दुनिया के 100 देशों के हजारों स्कूलों ने विभिन्न कैटेगरी में दावेदारी की। ये श्रेणियां हैं कम्युनिटी कोलेबोरेशन, एनवायरमेंटल एक्शन, इनोवेशन, ओवरकमिंग एडवर्सिटी फॉर सर्पोटिंग हेल्दी लाइव्स। रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल ने मप्र और भारत की ओर से इसमें भाग लिया। कई कसौटियों और मापदंडों पर अंतराष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा स्कूलों को परखा गया, जिसमें सीएम राइज विनोबा स्कूल को यह उपलब्धि मिली।

    सभी पुरस्कृत स्कूलों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

    पुरस्कारों की घोषणा यूएसए से हुई लाइव कॉफ्रेंस में गुरुवार को हुई। इसे प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ रतलाम के विनोबा नगर स्थित सीएम राइज स्कूल में भी बड़ी एलईडी पर देखा गया। स्कूल की इस सफलता पर मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी, लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त शिल्पा गुप्ता एवं संचालक डी. एस. कुशवाह ने स्कूल स्टाफ सहित सभी को बधाई प्रेषित की है।

    ऐसी थी चयन प्रक्रिया

    विश्वव्यापी संस्था ‘टी फॉर एजुकेशन’ द्वारा दुनियाभर के स्कूल से फरवरी 2024 तक विभिन्न केटेगरी में विस्तृत आवेदन मांगे गए थे। हजारों आवेदनों में से शॉर्ट लिस्ट स्कूल के रूप में विनोबा स्कूल और उप प्राचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गजेंद्र सिंह राठौर का स्कूल लीडर के रूप में ‘इनोवेशन कैटेगरी’ में चयन हुआ। इसके बाद अन्तराष्ट्रीय शिक्षाविदों द्वारा 1 घण्टे का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया। यहां से पुन: चयनित होने पर दस्तावेज आधारित मूल्यांकन किया गया। विभिन्न स्तरों की ऑनलाइन परीक्षण बैठकों के बाद आखिरकार स्कूल ने टॉप-10 में जगह बना ही ली।

    इन देशों को छोड़ा पीछे

    बेस्ट स्कूल प्राइस-2024 की इनोवेशन कैटेगरी में रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, थाईलैंड और ब्राजील के साथ चौथे स्थान हासिल किया है। वहीं चिली, केन्या, इटली, मैक्सिको, यूनाइटेड किंगडम के स्कूल प्रथम 10 में तो रहे लेकिन भारत से पीछे। इसके पहले पढ़ाई, खेलकूद और विद्यार्थियों के ओवरआल डेवलपमेंट के मामले में भी मप्र के शिक्षा विभाग द्वारा सीएम राइज विनोबा स्कूल के ‘लाइट हाउस’ घोषित किया गया है। यानी यह स्कूल अन्य स्कूलों के लिए लाइट हाउस की तरह दिखा दिखाने का काम करेगा।

    ‘साइकिल ऑफ ग्रोथ’ के बूते पाई उपलब्धि

    पुरस्कार जीतने में उप प्राचार्य राठौर की मेहनत और तरीके सबसे महत्वपूर्ण रहे। इसे ‘साइकिल ऑफ ग्रोथ’ नाम दिया गया। दो वर्ष पूर्व जब उन्होंने विनोबा स्कूल में ज्वाइन किया था तब यहां सबसे बड़ी चुनौती विद्यार्थियों की कमी और सरकारी शिक्षकों के प्रति अभिभावकों में भरोसे की कमी की थी। इससे विद्यार्थियों की कम उपस्थिति और दक्षता में कमी लाने पर पूरे स्टाफ ने काम किया। शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए टीम हडल और कैप्सूल ट्रेनिंग, क्लास रूम मॉनिटरिंग, वन ऑन वन फीडबैक, रिवॉर्ड एंड रिकगनाइजेशन की सकारात्मक योजना बनाई। इसे स्कूल लीडर प्राचार्य संध्या वोरा, अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, हिना शाह, पीपुल संस्था से प्रियल उपाध्याय, दीपक साही सहित शिक्षकों ने मूर्त रूप दिया। विद्यार्थियों के कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए लर्निंग शोकेस, सृजन मेले, कम्युनिटी विजिट, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग जैसे नियमित आयोजन हुए।

    सिर्फ दो वर्ष में विश्व पटल पर बनाई पहचान

    विनोबा स्कूल ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में केवल दो सालों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। दो साल पहले ही सीएम राइज प्रारंभ किए गए हैं। टीचर्स प्रोफेशनल डेवलपमेंट के अंतर्गत सरकारी सिस्टम में शिक्षकों के बारे में बनाई गई नकारात्मक धारणा को तोड़ने में विद्यालय सफल रहा। उप प्राचार्य राठौर और स्कूल लीडर्स के मार्गदर्शन में जॉयफुल लर्निंग द्वारा विद्यार्थियों और पालकों को संस्था से जोड़ा गया। विद्यालय ने कम्युनिटी को लर्निंग रिसोर्स के रूप में जोड़ा। कक्षा 1 से 12 तक अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में संचालित होने वाले स्कूल के 577 में से 545 विद्यार्थी किसी ने किसी स्तर पर गतिविधि से वर्ष भर जुड़े रहे।

    घोषणा सुनते ही हंसते चेहरों पर छलक पड़े आंसू

    घोषणा समारोह पूर्वक गुरुवार को सीएम राइज में सुनी गई। विश्वस्तरीय खुशी के इस पल के साक्षी मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी सहित शिक्षा विभाग के सदस्य, स्कूल स्टाफ, अभिभावक और विद्यार्थी बने। घोषणा सुनते ही टीम लीडर राठौर और स्टाफ के आंसू छलक पड़े। सभी उत्साह से झूम उठे। गौरव के इस पल और उपलब्धि को विद्यार्थी और उनके परिजन सोशल मीडिया पर साझा करते नजर आए।

    ]]>
    Thu, 13 Jun 2024 19:13:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    GOOD NEWS ! चेतन्य काश्यप फाउंडेशन इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक लाने वाली प्रतिभाओं का करेगा सम्मान https://acntimes.com/Chetan-Kashyap-Foundations-Pratibha-Samman-ceremony-in-the-coming-month https://acntimes.com/Chetan-Kashyap-Foundations-Pratibha-Samman-ceremony-in-the-coming-month एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मानित होंगे। समारोह आगामी माह में आयोजित होगा।

    यह निर्णय फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके हैं। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

    काफी उत्साहजनक रहे नतीजे- मंत्री काश्यप

    समारोह में सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिवर्षानुसार इस बार भी अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मान स्वरूप पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं मंत्री काश्यप ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे काफी उत्साहजनक रहे हैं। कई विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। बैठक में आयोजन समिति के शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 10 Jun 2024 00:31:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अतिथि शिक्षक ब्लैक लिस्टेड ! 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम देने वाले अतिथियों को कहीं नहीं मिलेगी नियुक्ति, लोक शिक्षण संचालनालय के फरमान से मचा हड़कंप https://acntimes.com/Guest-teachers-with-less-than-30-percent-exam-result-will-not-get-appointment https://acntimes.com/Guest-teachers-with-less-than-30-percent-exam-result-will-not-get-appointment एसीएन टाइम्स @ भोपाल । अगर आप पूर्व अतिथि शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे थे और आपका परीक्षा परिणाम 30 फीसदी से कम रहा है तो दोबारा नियुक्ति की उम्मीद छोड़ दीजिए। मप्र के लोक शिक्षण संचालनालय ने ऐसे अतिथि शिक्षकों को ब्लैक लिस्टेड कर भविष्य में किसी भी स्कूल में नौकरी नहीं देने का निर्णय लिया है। सरकार का यह सख्त रवैया अतिथि शिक्षकों पर सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में देखा जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय की एक बैठक पिछले दिनों हुई थी। इस दौरान सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इसमें खराब परीक्षा परिणाम कारणों की समीक्षा भी हुई। इसमें तय हुआ कि ऐसे अतिथि शिक्षकों को पुनः किसी भी स्कूल में नियुक्त नहीं दी जाएगी जिनका परीक्षा परिणाम 30 फीसदी से कम रहा है। इसे लेकर संचालनालय द्वारा एक आदेश भी जारी किया है जिसका प्रदेश के सभी जिल शिक्षा अधिकारियों को परिपालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। रायसेन के जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में त्वरित एक्शन भी लिया है।

    10 में देना होगी कम परिणाम वाले अतिथि शिक्षकों की रिपोर्ट

    उन्होंने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों संकुल प्राचार्यों को पत्र जारी कर सरकारी स्कूल के परीक्षा परिणाम को लेकर संबंधित कक्षा के साथ ही संबंधित विषय के अतिथि शिक्षकों की रिपोर्ट भी तैयार करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए 10 दिन की समय सीमा नियत की गई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि इसे सख्ती से लागू कराया जाए। इसी प्रकार का एक आदेश खंडवा के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भी सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों को जारी किया गया है जिसमें 50 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों की जानकारी मांगी गई है।

    पहले परीक्षा परिणाम देखें फिर नाम आगे बढ़ाएं

    आदेश में कहा गया कि पिछले शिक्षा सत्र में जिन अतिथि शिक्षकों के अध्यापन के विषय अथवा कक्षा का परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से भी है, उन्हें अतिथि शिक्षक के रूप में किसी भी विद्यालय में आमंत्रित नहीं किया जाए। यदि पैनल के अनुसार अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित किया जाता है, तब भी उसके द्वारा पूर्व की शालाओं में किए गए अध्यापन का परीक्षा परिणाम देखा जाए, यदि परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा है तो उन्हें भी अतिथि शिक्षक के रूप में आमंत्रित नहीं किया जाए। आवेदनों के आधार पर उनका पिछला परीक्षा परिणाम देखें और उसके बाद ही नाम आगे बढ़ाएं। आदेश का पालन नहीं होने की स्थिति में सभी संकुल प्राचार्य पर कार्रवाई होगी।

    ताजा फरमान से मच गया हड़कंप

    प्रदेश सरकार के नए फरमान से अतिथि शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। अतिथि शिक्षकों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान अतिथि शिक्षकों के योगदान को नहीं भुलाने के संदेश को वायरल किया जा रहा है। उनका कहना है कि बेहतर होगा कि 60-70 हजार रुपए मासिक वेतन पाने वाले स्थायी शिक्षकों की भी कर्मकुंडली निकाली जानी चाहिए। केवल अतिथि शिक्षकों को ही खराब परीक्षा परिणाम के लिए दोष देना उचित नहीं है।

    2019 में उठा था मामला

    बता दें कि, वर्ष 2019 में सीहोर के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संचालनालय से मार्गदर्शन मांगा गया था। इसमें पूछा गया था कि 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले ऐसे अतिथि शिक्षकों को मौका दिया जाना चाहिए या नहीं जिनका परीक्षा परिणाम 30 फीसदी से कम रहा। तब संचालनालय ने स्पष्ट किया था कि 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। साथ यह भी कहा था कि यदि किसी अतिथि शिक्षक ने 2 कक्षाओं में पढ़ाया है और उनमें से किसी एक कक्षा में ही 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम आया हो तो परिस्थिति बदल जाएगी। ऐसे में उन्हें तभी आमंत्रित किया जा सकता है जब विद्यार्थी एवं प्राचार्य दोनों ही उक्त अतिथि शिक्षक के अध्यापन कार्य से संतुष्ट होने का प्रमाणीकरण करें। इतना ही नहीं उक्त अतिथि शिक्षक आगामी सत्र का परिणाम 30 फीसदी से ज्यादा होने का वचन-पत्र भी देना होगा। यह व्यवस्था भी उसी सत्र के लिए दी गई थी।

    ]]>
    Tue, 28 May 2024 18:31:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कुमावत समाज की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 60 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान https://acntimes.com/Talent-felicitation-ceremony-of-Kumawat-community-on-2nd-June-Registration-starts https://acntimes.com/Talent-felicitation-ceremony-of-Kumawat-community-on-2nd-June-Registration-starts एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कुमावत समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 60 फीसदी से अदिक अंक लाने वाली प्रतिभाएं सम्मानित होंगी।

    सम्मान समारोह 2 जून 2024 को रतलाम जानकी मंडपम बरबड़ हनुमान मंदिर, सैलाना रोड पर आयोजित होगा। समारोह सुबह 9.00 से दोपर 1.00 बजे तक चलेगा। इस दौरान समाज के वरिष्ठ और गणमान्यजन बच्चों को सर्टिफिकेट, मैडल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्र के एक्सपर्ट द्वारा करियर संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।

    पंजीयन शुरू

    कुमावत प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए पंजीयन सुरू कर दिए गए हैं। सम्मानित होने हेतु विद्यार्थी https://forms.gle/BmP5HaroWgQYsSac8 पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 30 मई 2024 तक किए जा सकेंगे।

    ]]>
    Mon, 27 May 2024 16:36:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    स्मृतियों की पाठशाला : पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्रों का मिलन, गीत गाए, मिमिक्री की, संवेदनाएं साझा हुईं तो भर आया मन और आंखें हुईं नम https://acntimes.com/Affectionate-meeting-of-alumni-of-Polytechnic-College-Jaora-organized https://acntimes.com/Affectionate-meeting-of-alumni-of-Polytechnic-College-Jaora-organized गोविंदराम तोंदी शासकीय  पॉलिटेक्निक कॉलेज जावरा में हुआ पूर्व छात्र स्वर्ण जयंती स्नेह मिलन समारोह

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जावरा के गोविंदराम तोंदी शासकीय  पॉलिटेक्निक कॉलेज में बीते दो दिन खास रहे। आज यहां इंजीनियरिंग के कोर्स का सबक सीखने की नहीं, स्मृतियों की पाठशाला लगी थी। स्वर्ण जयंती समारोह में पूर्व छात्रों का स्नेह मिलन हो रहा था। किसी ने गीत गया तो किसी ने मिमिक्री की। जब एक-दूसरे के गले लगे तो संवेदनाएं ऐसी साझा हुईं कि मन भर आए, आंखें नम हो गईं।

    ‘मन की बात’ से प्रेरित होकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्रों ने अपनी स्मृतियों को ताजा करने के लिए एकजुट होने की कल्पना की जो 23 और 23 मई को साकार भी हो गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य जी. बी. बामनकर रहे। अन्य अतिथियों के रूप में प्रभारी प्राचार्य इंदल सिंह, वरिष्ठ इंजीनियर सुरेंद्र कुमार पोखरना, एल. एस. तोमर, शैतानमल जैन, हीरालाल बलसोरा, मदनलाल पंचावत, नेमीचंद जैन, कांतिलाल टांक, अशोक नामदेव राणे, नरेंद्रसिंह यादव, बाबूलाल कदम, त्रिभुवनसिंह  नेगी, बी. के. भट्ट, समिति अध्यक्ष पीयूष त्रिवेदी, रमेशचंद्र शर्मा, वर्धमान जैन, सुमन सिंह चौहान एवं इंजीनियर समाजसेवी गोविंद काकानी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती एवं पद्मश्री इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर स्नेह सम्मेलन का श्रीगणेश किया। सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत स्नेह मिलन समारोह आयोजन समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों ने किया।

    ऐसे बनी रूपरेखा और हुआ आयोजन

    स्वागत भाषण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने दिया। उन्होंने बताया कि ‘मन की बात’ से प्रेरणा लेकर पूर्व छात्र परिषद की कल्पना लेकर इंदौर के इंजीनियर पीयूष त्रिवेदी (समिति अध्यक्ष), दिनेशचंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार व्यास, अनूप सक्सेना, मुनीश्वरसिंह ढाकरे, गोवर्धनलाल गुप्ता और प्रदीप कुमार मेहता ने इंदौर में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की थी। इसमें इंजीनियर  के. एल. टांक,  अनिल तिवारी, प्रमोद कुमार पाठक, सुरेश कुमार नाहटा, ओमप्रकाश पाटीदार, जगदीश जोशी, कमल चौरसिया, डी. के. मजावदिया, ओ. पी. निंबे, देवीसिंह सावरे, प्रदीप शर्मा एवं गोविंद काकानी को भी सम्मिलित किया गया। जिसके परिणामस्वरूप यह समारोह संभव हो सका।

    इनके विचारों से समृद्ध हुआ आयोजन

    मुख्य अतिथि एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य बामनकर ने आयोजन को सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम इतिहास में गुरु शिष्य की परंपरा का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने सम्मानित करने के लिए प्रभारी प्राचार्य इंदल सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    पूर्व छात्र एवं इंजीनियर काकानी कहा कि हम शिक्षा, संस्कार एवं समाज सेवा के विभिन्न विषयों पर चर्चा  कर रहे हैं। हम सब मिलकर समाज और देश की उन्नति में सहभागी बनेंगे। रक्तदान, अंगदान, नेत्रदान और देहदान समाज और शिक्षा के लिए जरूरी है। प्रभारी प्राचार्य इंदल सिंह ने भी संबोधित किया और आयोजन को लेकर पूर्व छात्रों की सक्रियता की सराहना की। समिति अध्यक्ष त्रिवेदी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात इंजीनियरों द्वारा राष्ट्रीय उत्थान में कार्य के लिए आज का यह आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बनें। 

    पुस्तक का विमोचन हुआ, दिवगंतों का स्मरण किया

    समारोह में पूर्व छात्रों ने गीत-संगीत एवं मिमिक्री की प्रस्तुत दी। अतिथियों इंजीनियर के. एल. कासोट द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘ग्रहों का गणित’ का विमोचन किया गया। ज्योतिष पर आधारित पुस्तक के बारे में इंजीनियर कासोट ने सदन को अवगत कराया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और इंजीनियरों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। सभी दिवंगत प्रोफेसर और इंजीनियर साथियों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन गोविंद काकानी और प्रदीप शर्मा ने किया। आभार इंजीनियर अनूप सक्सेना ने प्रदर्शित किया।

    ]]>
    Thu, 23 May 2024 19:36:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MBA के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में श्री योगींद्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के विद्यार्थियों को मिली उल्लेखनीय सफलता https://acntimes.com/MBA-first-and-third-semester-results-of-sysits-students-are-excellent https://acntimes.com/MBA-first-and-third-semester-results-of-sysits-students-are-excellent एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा एमबीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें रतलाम के श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

    कॉलेज के संचालक मंडल के उमेश शर्मा ने बताया कि एमबीए तृतीय सेमेस्टर की श्रुतकीर्ति व्यास ने 80.54% के साथ प्रथम, कोकिला यादव ने 78.72% के साथ द्वितीय एवं रश्मिता गोलानी ने 78.54% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह एमबीए प्रथम सेमेस्टर की ख़ुशी लुनिया ने 70.40% के साथ प्रथम, मानसी काले ने 70% के साथ द्वितीय एवं आस्था जोशी ने 69% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

    विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु बैरागी व प्राध्यापकगण प्रो. दीपक शर्मा, प्रो. आयुषी शर्मा, प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. पल्लवी शुक्ला, प्रो. रश्मि चौहान, प्रो. सना खान, प्रो. शैलेश शाह आदि ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि 65% से अधिक अंक हासिल करने वाले सफल विद्यार्थियों की संख्या 47 रही। सभी सफल विद्यार्थियों को संस्थापक बाबूजी गोपाल शर्मा ‘टंच’ एवं चेयरमैन भरत शर्मा ‘टंच’ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

    ]]>
    Tue, 21 May 2024 10:58:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    EXAM ALERT ! मप्र में कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा 3 जून से होगी, राज्य शिक्षा केंद्र ने घोषित किया टाइम टेबल, ये निर्देश भी दिए https://acntimes.com/Re-examination-of-class-5th-and-8th-in-Madhya-Pradesh-will-be-held-from-June-3 https://acntimes.com/Re-examination-of-class-5th-and-8th-in-Madhya-Pradesh-will-be-held-from-June-3 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा 3 जून को शुरू होगी। 5वीं की 7 जून तक जबकि 8वीं की 8जून तक चलेगी। दोनों ही परीक्षाओं का समय सुबह 9.00 से 11.30 बजे तक (कुल ढाई घंटे) रहेगा।

    राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के साथ कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके अनुसार दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधान अनुसार निःशक्त विद्यार्थियों को निर्देशानुसार अतिरिक्त समय / लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रथम भाषा के रूप में उर्दू / मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी तथा अतिरिक्त भाषा के रूप में हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा। प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा अवधि में स्थानीय / अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय-सारणी अनुसार ही संपन्न होगी।

    ]]>
    Mon, 20 May 2024 22:09:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नर्सिंग कॉलेज घोटाले का रतलाम कनेक्शन, CBI ने आधार नर्सिंग कॉलेज का वाइस प्रिंसिपल जुगलकिशोर शर्मा गिरफ्तार, संचालक रोहित शर्मा से भी पूछताछ की https://acntimes.com/Ratlam-connection-of-nursing-college-scam-CBI-raided-one-in-custody https://acntimes.com/Ratlam-connection-of-nursing-college-scam-CBI-raided-one-in-custody एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में हुए घोटाले के तार रतलाम जिले के सैलाना में संचालित नर्सिंग कॉलेजों से भी जुड़े हैं। मामले सीबीआई ने सैलाना के नर्सिंग कॉलेज के संचालक से पूछताछ की जबकि उसी कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल को हिरासत में भी लिया।

    जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में हुए घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने 308 कॉलेजों की जांच में 169 नर्सिंग कॉलेजों को सुटेबल जबकि 66 को अनसुटेबल बताया था। इस टीम के इंस्पेक्टर राहुल राज को दिल्ली सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने रविवार को भोपाल में 10 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इसके बाद हरकत में आई सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने भोपाल और इंदौर के साथ ही रतलाम में  दबिश दी।

    जानकारी के अनुसार सीबीआई के रडार में जिले के सैलाना में संचालित नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े लोग भी हैं। इनमें आधार नर्सिंग कॉलेज के संचालक रोहित शर्मा व वाइस प्रिंसिपल जुगलकिशोर शर्मा का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने रोहित शर्मा से रतलाम स्थित सर्किट हाउस में दिनभर बैठाए रखा और पूछताछ की। वहीं जुगलकिशोर शर्मा का मोबाइल ट्रैकिंग पर डाल रखा था। टीम ने जुगल को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। 

    मलय कॉलेज को सुटेबल बताने के लिए इंस्पेक्टर ले रहा था रिश्वत

    पता चला है कि मध्य प्रदेश के 60 से ज्यादा नर्सिंग कॉलेज की जांच में सीबीआई निरीक्षक राहुल राज पर कॉलेज संचालकों से लाबिंग करने का आरोप है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उसे मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग को सुटेबल घोषित करवाने के लिए घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले ने सीबीआई ने मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन, दलाल सचिन जैन, इंदौर से रविराज भदौरिया, प्रीति तिलकवार, वेदप्रकाश शर्मा, तनवीर खान सहित अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें सीबीआई का निरीक्षक सुनील मांजोरकर व एमपी पुलिस के दो अधिकारी भी शामिल है। इन्हें फोन पर बातचीत के बाद गिरफ्तार किया गया। सभी को सीबीआई के विशेष न्यायालय में पेश किया गया जहां से 29 मई तक पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए हैं।

    लाखों रुपए नकद और सोने के बिस्किट मिले घर पर

    बता दें कि, सीबीआई की टीम ने जब इंस्पेक्टर राहुल राज के भोपाल में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित निवास पर तलाशी ली तो वहां 7.88 लाख रुपए नकद और 100-100 ग्राम के दो सोने के बिस्किट भी मिले। वहीं आरोपी रविराज भदौरिया के यहां से 84.65 लाख व प्रीति तिलकवार के यहां से 1 लाख रुपए और डायरी बरामद हुई।

    एनएसयूआई ने की थी फर्जीवाड़े की शिकायत

    सीबीआई की जांच टीम द्वारा कॉलेजों को क्लीन चिट दिए जान के बाद एनएसयूआई के मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने विगत 15 अप्रैल को सीबीआई कार्यालय में एक शिकायत की थी। इसमें बताया गया था कि था जिन कॉलेजों को सीबीआई ने सुटेबल बताया है वे नियम के विरुद्ध संचालित हैं। इनमें भोपाल के एपीएस नर्सिंग एकेडमी, मेहको नर्सिंग कॉलेज, अरविंदो नर्सिंग कॉलेज और मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग। परमार ने ऐसे सभी कॉलेजों की फिर से जांच करने और गलत रिपोर्ट देने वाले सीबीआई अफसरों पर कार्रवाई की मांग की थी।

    ]]>
    Mon, 20 May 2024 18:52:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रिजल्ट अपडेट : विक्रम विश्वविद्यालय ने घोषित किया MBA के पहले व तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम, रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन https://acntimes.com/Royal-Colleges-MBA-first-and-third-semester-exam-results-excellent https://acntimes.com/Royal-Colleges-MBA-first-and-third-semester-exam-results-excellent एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्ववविद्यालय उज्जैन ने एम.बी.ए. के पहले और तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित एम.बी.ए. पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    यह जानकारी देते हुए रॉयल कॉलेज के प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री ने दी। डॉ. मंत्री ने बताया कि एम.बी.ए. के तीसरे सेमेस्टर की प्राची शुक्ला ने 80.91 प्रतिशत, विनीत नाहटा ने 79.64 प्रतिशत एवं मुस्कान खान ने 79.45 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में 44 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। 

    इसी तरह एम.बी.ए. पहले सेमेस्टर की श्रुति कोठारी ने 76.40 प्रतिशत, चंचल पाटीदार 74.40 प्रतिशत एवं लिवांशी सोनी ने 73.00 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। एम.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर में 19 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए।

    विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

    इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर रॉयल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. अमित शर्मा, दिनेश राजपुरोहित, डॉ. आर. के. अरोरा, डॉ. मनीष सोनी, दीपिका कुमावत, जगदीश डूके, मृदुला उपाध्याय, कीर्ति शर्मा, स्नेहा चौरसिया, कहकशां चिश्ती, मीनाक्षी गोयल, प्रियंका दवे ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    ]]>
    Sun, 19 May 2024 15:14:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    CM राइज विनोबा स्कूल लाइट हाउस घोषित, अन्य स्कूलों के लिए बनेगा प्रेरणा स्रोत, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर व प्रधान अध्यापक सीमा चौहान को भोपाल में मिला स्मृति चिह्न https://acntimes.com/Ratlams-CM-declared-Rise-Vinoba-School-Light-House https://acntimes.com/Ratlams-CM-declared-Rise-Vinoba-School-Light-House एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लाइट हाउस के रूप में चिह्नित किया गया है। इसके लिए भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता ने स्कूल के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर और प्रधान अध्यापक सीमा चौहान को लाइट हाउस का स्मृति चिह्न भेंट किया। 

    जानकारी के अनुसार मप्र के 274 सीएम राइज स्कूलों में से कुछ पैरामीटर्स के आधार पर 68 स्कूलों का लाइट हाउस के रूप में चयन किया गया है। इसमें रतलाम का सीएम राइज विनोबा स्कूल भी शामिल है। प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया लाइट हाउस स्कूल के माध्यम से गुणवत्ता और निरंतरता की श्रेष्ठ शिक्षण परम्परा को अन्य स्कूलों तक भी ले जाया जाएगा। उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि स्कूल में आने वाले समय में अन्य शासकीय स्कूलों के लिए सीखने-सिखाने की एक प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें स्कूल प्रैक्टिसेज, टीम बिल्डिंग प्रोसेस, एकेडमिक उन्नयन, स्टैक होल्डर की भागीदारी सहित स्कूल से जुड़े सभी विषय रहेंगे।

    जिला शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

    सनद रहे कि सीएम राइज विनोबा रतलाम का एकमात्र शासकीय स्कूल है जहां अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में कक्षा 1 से 12 तक की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। स्कूल के परीक्षा परिणाम, अन्य गतिविधियों में सफल भागीदारी सहित शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम अनुकरणीय हैं। विद्यालय की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, सहायक संचालक राहुल मंडलोई, योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी आदि ने स्कूल परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Sun, 19 May 2024 14:50:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एडमिशन अलर्ट ! बाजना, आलोट और सैलाना की शासकीय आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन भरना होगा फॉर्म https://acntimes.com/Process-of-admission-in-government-ITI-of-Bajna-sailana-and-Alot-started https://acntimes.com/Process-of-admission-in-government-ITI-of-Bajna-sailana-and-Alot-started एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कौशल विकास विभाग के अन्तर्गत आलोट, बाजना एवं सैलाना में संचालित शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं। प्रवेश के लिए आवेदकों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होंगे।

    आलोट आईटीआई के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर से अथवा ऑनलाइन सहायता केन्द्रों पर www.dsd.mp.gov.in पोर्टल पर फॉर्म भरकर चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। आईटीआई आलोट में प्रवेश हेतु इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फीटर, कोपा, डिजिटल मैकेनिक एवं सर्वेयर व्यवसाय उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी हेतु व्यक्तिगत रूप से शाससकी आईटीआई आलोट की हेल्पडेस्क पर सम्पर्क कर सकते हैं।

    बाजना आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य के अनुसार प्रभारी प्राचार्य आईटीआई बाजना ने बताया कि बाजना आईटीआई में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इलेक्ट्रीशियन (एनएसक्यूएफ) व (एनसीवीटी) व्यवसाय की 20 सीटें, कम्प्यूटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (एनएसक्यूएफ) व (एनसीवीटी) की 48 सीटें, फिटर (एनएसक्यूएफ) व (एससीवीटी) व्यवसाय की 20 सीट उपलब्ध हैं।

    इसके अलावा कटिंग एवं सीविंग टेक्नोलॉजी (एनएसक्यूएफ) व (एससीवीटी) व्यवसाय की 20 सीटें (8वीं पास), डीजल मैकेनिक (एनएसक्यूएफ) व (एससीवीटी) व्यवसाय की 20 सीटें (12वीं पास) के लिए प्रस्तावित हैं। प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदन 20 मई तक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन न्यू रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन में सुधार भी किया ज सकता है। सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकते हैं।

    आईटीआई सैलाना में प्रवेश प्रारम्भ

    शासकीय आईटीआई सैलाना में प्रवेश हेतु कम्प्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (एनएसक्यूएफ) व (एनसीवीटी) की 48 सीटें, फिटर (एनएसक्यूएफ) व (एससीवीटी) व्यवसाय की 20 सीटें, वेल्डर  (एनएसक्यूएफ), (एनसीवीटी) की 40 सीटें, मैकेनिक मोटर व्हीकल (एनएसक्यूएफ), (एससीवीटी) व्यवसाय की 24 सीटें एवं इलेक्ट्रीशियन (एनएसक्यूएफ), (एनसीवीटी) व्यवसाय की 20 सीटें हैं। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक आवेदक नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकते हैं।

    ]]>
    Fri, 17 May 2024 21:45:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    CBSE ने घोषित किया परीक्षा परिणाम, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के 12वीं के हिमांशु कटारिया एवं 10वीं की रिया बागरेचा व मनस्वी गोयल बने टॉपर https://acntimes.com/The-result-of-CBSEs-Shri-Guru-Teg-Bahadur-Academy-in-class-10th-and-12th-was-100-Percent https://acntimes.com/The-result-of-CBSEs-Shri-Guru-Teg-Bahadur-Academy-in-class-10th-and-12th-was-100-Percent एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सीबीएसई का कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। रतलाम के श्री तेग बहादुर एकेडमी का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं के वाणिज्य संकाय के छात्र हिमांशु कटारिया और 10वीं की रिया मंगलेश बागरेचा तथा मनस्वी विशाल गोयल स्कूल में अव्वल रहे।

    श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग एवं प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने बताया संस्था के कक्षा 12वीं व 10वीं के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। 10वीं में 215 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 51 बच्चों ने तो 85% से अधिक अंक हासिल किए। शेष सभी प्रथम श्रेणी में रहे। 10वीं में स्कूल टॉपर रिया मंगलेश बागरेचा व मनस्वी विशाल गोयल ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं कक्षा 12वीं में स्कूल के टॉपर रहे छात्र हिमांशु, विजय एवं सारिका कटारिया के पुत्र हैं। वे स्कूल के हेड बॉय भी हैं। हिमांशु ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

    12वीं में 130 में से 41 विद्यार्थियों ने 85 फीसदी अंक प्राप्त किए

    अध्यक्ष सिंह एवं प्राचार्य डॉ. शास्त्री के अनुसार 12वीं की परीक्षा में 130 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 41 विद्यार्थियों ने 85% अधिक अंक हासिल किए व शेष विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुएl विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर समिति के हरजीत चावला, अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, सुरेंद्र सिंह भामरा, हरजीत सलूजा, प्रधान अध्यापिका सुनीता तोमर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है।

    ऋतिक रोशन की फिल्में और विराट कोहली का खेल है पसंद

    स्कूल टॉपर वाणिज्य संकाय के छात्र हिमांशु ने बताया कि वे अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों तथा परिजन को देते हैं। वे प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करते थे। उनका पसंदीदा खेल क्रिकेट है तथा विराट कोहली को खेलते देखना पसंद है। राजनीति में कोई रुचि नहीं रखने वाले कटारिया चार्टर एकाउंटेंट बनना चाहते हैं। उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्में पसंद हैंl

    ]]>
    Tue, 14 May 2024 00:16:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मंचन जीवन के यथार्थ का : बच्चों ने विषमताओं और आर्थिक मजबूरियों के कारण छिनते बचपन की दी जीवंत प्रस्तुति तो द्रिवित हुए मन, छलक पड़ीं आंखें https://acntimes.com/Summer-camp-Spandan-of-CM-Rise-Vinoba-School-Ratlam-concludes https://acntimes.com/Summer-camp-Spandan-of-CM-Rise-Vinoba-School-Ratlam-concludes सीएम राइज विनोबा विद्यालय में 10 दिनी समर कैंप ‘स्पंदन’ का समारोह पूर्वक समापन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिन हाथों में स्लेट, पेंसिल, कॉपी किताबें और मन में आकाश छूने की उम्मीद और उत्साह होना चाहिए उनमें भिक्षा का पात्र देखना किसे अच्छा लगता है। ऐसे हाथ शराब की बोतलें, ताश के पत्ते और लोहे को पीटने वाले हथौड़े थाम लें तो यह हमारे लिए चिंता का विषय है। बच्चों से उनका बचपन, उम्मीदें, उत्साह छीनने वाले ऐसे दृश्य देख कर किसी का भी दिल पसाज सकता है और आंख नम हो सकती है।

    रतलाम के सीएम राइज विनोबा विद्यालय में शुक्रवार को ऐसा ही हुआ। यहां मौजूद हर खास और आम भाव-विभोर हो गया, उनकी आंखें छलक पड़ीं। शहर की आंबेडकर बस्ती में स्थित इस विद्यालय में 1 से 10 मई तक आयोजित समर कैंप ‘स्पंदन’ का समापन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, विशेष अतिथि रंगकर्मी कीर्ति शर्मा, विशिष्ट अतिथि जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर और जिला खेल प्रशिक्षक दीपेंद्र सिंह ठाकुर रहे। इस मौके पर 10 दिनी कैंप के दौरान संस्था के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में निखरी प्रतिभाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

    मुख्य अतिथि ने दिया 1 हजार रुपए का पुरस्कार

    विशेष आकर्षण रहा थिएटर गतिविधि के दौरान प्रशिक्षक हर्षिता सोलंकी के मार्गदर्शन में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया नाटक रहा। नाटक की विषय वस्तु रही बाल श्रम और गरीबी से जूझते परिवारों की मजबूरी और इससे उनके बच्चों से दूर होती शिक्षा की रोशनी। नाटक में शामिल कई बच्चे इसी विषय वस्तु को यथार्थ में जी चुके हैं, इसलिए उनका अभिनय भी जीवंत रहा। नाटक का कथानक तो मजबूत रहा ही, प्रस्तुत गीत के बोल भी देखने वालों दिलो-दिमाग पर असर छोड़ रहे थे। दर्शक दीर्घा में बैठे अतिथि और अभिभावक भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। प्रस्तुति इतनी प्रभावी थी कि मुख्य अतिथि गोस्वामी भी द्रवित हो गए, उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए 1 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया।

    विषमताओं से प्रभावित होकर लक्ष्य को नहीं भूलें- मुकेश पुरी गोस्वामी

    समापन समारोह को संबोधित करने के दौरान मुख्य अतिथि मुकेश पुरी गोस्वामी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बच्चों में भी असीम प्रतिभाएं हैं और संभावनाएं हैं। इन्हें तराशकर जिस तरह सीएम राइज विनोबा स्कूल निखार रहा है, वैसा अन्य जगहों पर भी होने लगे तो समाज को नई दिशा मिल सकेगी। यह इस बस्ती और शहर की अच्छी किस्मत तथा सरकार का अभिनव प्रयास है कि निचले से निचले तबके के बच्चों को भी ऐसा अवसर मिल रहा है कि वे निजी स्कूलों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। कई बच्चों को मजदूरी, घर पर काम और तमाम अभावों से रोज सामना करना पड़ता है, लेकिन मन में इच्छशक्ति हो और उन्हें प्रेरित किया जाए तो उनका भविष्य संवर सकता है। इसमें समाज को भी भूमिका निभानी होगी। कई बार यह भी देखने में आता है कि तमाम विषमताओं में हम लक्ष्य को भूला जाते हैं ठीक उसी कहानी की तरह कि- आए तो थे हरि भजन को, लेकिन ओटन लागे कपास। गोस्वामी ने विद्यार्थियों को यह कहानी भी सुनाई।

    ‘स्टाफ और बच्चों की मेहनत ले जाएगी सकारात्मक ऊंचाई तक’

    विशेष अथिति प्रसिद्ध रंगकर्मी कीर्ति शर्मा ने कहा कि स्कूल के सभी स्टाफ और बच्चों द्वारा अलग हटकर जो मेहनत की जा रही है, उसका परिणाम बच्चों के उज्जवल भविष्य के रूप में देश को भी सकारात्मक ऊंचाई तक ले जाएगा। विशिष्ट अतिथि जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष रणजीतसिंह राठौर ने कहा कि स्कूल में सामान्य परिवारों से मजदूरों के बीच से आने वाले बच्चों में छिपी प्रतिभाएं और आ रहे सुधार को देखकर गर्व का भाव आता है। जिला खेल प्रशिक्षक दीपेंद्र सिंह ठाकुर और पत्रकार अदिति मिश्रा ने भी स्कूल गतिविधियों की प्रशंसा की। वरिष्ठ पत्रकार नीरज शुक्ला एवं विजय मीणा ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्था के प्रबंधन और स्टाफ के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रसंशा की।

    इस गतिविधियों का भी हुआ प्रदर्शन

    समर कैंप के समापन समारोह से पहले लॉन्ग जम्प प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। खेल प्रशिक्षक प्रह्लाद बैरागी के निर्देश पाते ही अलग-अलग श्रेणियों में विद्यार्थियों ने लॉन्ग जंप का प्रदर्शन किया।

    इसके बाद आर्ट-एंड क्राफ्ट गतिविधि की प्रशिक्षक सरिता राजपुरोहित ने 10 दिनों तक विद्यार्थियों द्वारा सीखे गए हुनर के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार की गई ड्राइंग, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रदर्शनी का अवलोकन भी अतिथियों को कराया।

    प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    समापन समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया। समर कैंप प्रभारी हिना शाह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में विभिन्न विधाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को अतिथियों ने प्रशस्ति-पत्र वितरित किए। समर कैंप आयोजित करने में कविता वर्मा, सीमा चौहान एवं अमित झा की भूमिका उल्लेखनीय रही।

    बस्ती में भी होगा नाटक का मंचन

    उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि विद्यार्थियों ने महज 9 दिन की मेहनत में नाटक तैयार किया। आखिर का 27 सेकंड का दृश्य ऐसा था जिसके लिए उन्हें कोई स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी, उन्हें कहा गया था कि वे जो भी करना चाहें, करें और उन्होंने सच में कमाल कर दिया। राठौर के अनुसार आने वाले दिनों में नाटक का मंचन पास की बस्ती में किया जाएगा। ऐसा करने के पीछे उद्देश्य आर्थिक परेशानियों से जूझते परिवारों को संबल देना और उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना है।

    ]]>
    Sat, 11 May 2024 11:43:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    फार्मेसी कॉउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एमएम पटेल पहुंचे रॉयल कॉलेज कैम्पस, चेयरमैन गुगालिया व डायरेक्टर अफज़ल ने किया स्वागत https://acntimes.com/Pharmacy-Council-of-India-President-MM-Patel-welcomed-at-Royal-College-Campus https://acntimes.com/Pharmacy-Council-of-India-President-MM-Patel-welcomed-at-Royal-College-Campus एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के निकाय ‘फार्मेसी कॉउंसिल ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोंटू एम. पटेल शुक्रवार को रतलाम पहुंचे। वे सुबह सालाखेड़ी स्थित रॉयल कॉलेज पहुंचे। यहां उनका रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर डॉ. उबेद अफज़ल शाल, श्रीफल व पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। उनके साथ म.प्र. स्टेट फार्मेसी काउंसिल भोपाल के अध्यक्ष संजय कुमार जैन का भी स्वागत किया गया।

    फार्मेसी कॉउंसिल ऑफ इंडिया’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोंटू एम. पटेल ने वर्ष 2008 से रॉयल कॉलेज में संचालित बी. फार्मेसी व डी. फार्मेसी के अध्यापन की जानकारी संचालकों से प्राप्त की। उन्होंने रॉयल महाविद्यालय परिसर का भ्रमण भी किया। इस दौरान चेयरमैन गुगालिया ने फार्मेसी कॉउंसिल ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट पटेल को एवं फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी ने म.प्र. स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष जैन को स्मृति चिह्न भेंट किया।

    ये रहे उपस्थित

    इस दौरान प्राचार्यगण डॉ. आर. के अरोरा, डॉ. प्रवीण मंत्री,  जगदीश डुके, प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, प्राध्यापक डॉ. अमित शर्मा, प्रफुल्ल उपाध्याय, दीपिका कुमावत, समीक्षा मेहरा, धर्मेन्द्र मकवाना, गजराज सिंह राठौर, शोभा पटेल, मृदुला उपाध्याय, धर्मराज भारद्वाज, शगुफ्ता खान, शैलेन्द्र सिंह पंवार, दीक्षा खटीक, चन्द्रकला दवे, ममता यादव, डॉ. संदीप सिद्ध, सोनाली वर्मा, अपूर्वा जोशी, काजल टांक, गरिमा मिश्रा, विजय पाठक, विनीता धाकड़, आफरीन शाह, स्नेहा चौरसिया, कीर्ति शर्मा, कहकशां चिश्ती, मीनाक्षी गोयल, नेंसी धीमन, इलिजा सिमोन, ज्योत्सना सिंह, सुमित गेहलोत, सुधा परिहार, प्रियंका दवे, आरती वर्मा, साक्षी सोनी, आदित्य राजपुरोहित, दिव्या शर्मा, शाहिस्ता शेख, पूनम मालवीय, सुमित चितले आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Fri, 10 May 2024 21:00:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इतिहास के झरोखे से... सीएम राइज विनोबा स्कूल के 115 विद्यार्थियों ने जाना रतलाम राज्य का इतिहास, इतिहासकार नरेंद्रसिंह पंवार ने शांत की जिज्ञासाएं https://acntimes.com/115-students-of-CM-Rise-School-learned-the-history-of-Ratlam-state https://acntimes.com/115-students-of-CM-Rise-School-learned-the-history-of-Ratlam-state एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भविष्य को बेहतर बनाना है तो वर्तमान को अच्छी तरह जीना जरूरी है और अपने इतिहास के बारे में जानना उससे भी ज्यादा जरूरी है। सीएम राइज विनोबा स्कूल प्रबंधन ने इसी उद्देश्य से अपने 115 विद्यार्थियों को इतिहास के झरोखे में झांकने का अवसर दिया। विद्यार्थियों ने न सिर्फ रतलाम की ऐतिहासिक धरोहरों को देखा, वरन उससे जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इसमें इतिहासकार एवं शिक्षक नरेंद्रसिंह पंवार ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

    इन दिनों सीएम राइस स्कूल में विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए 10 दिवसीय समर कैंप ‘स्पंदन-2024’ चल रहा है। कैंप का छठा दिन रविवार विद्यार्थियों को अपने आसपास की ऐतिहासिक धरोहरों को जानने और समझने के नाम रहा। विद्यार्थी इनके बारे में नजदीक से जान सकें, इसलिए स्कूल के शिक्षकों के साथ 115 विद्यार्थियों ने बस से प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों को रतलाम राज्य के संस्थापक महाराजा रतनसिंह की छतरी, महलवाड़ा एवं रणजीत विलास पैलेस, झाली तालाब, रानीजी का मंदिर आदि का अवलोकन कराया गया।

    इन स्थलों के बारे में जानना या समझना तब तक मुश्किल है जब तक कि कोई कुशल गाइड न हो। यह जिम्मेदारी निभाई रतलाम के शिक्षक और इतिहासकार नरेंद्रसिंह पंवार ने। उन्होंने विद्यार्थियों को महाराजा रतन सिंह के शौर्य के साथ ही रतलाम राज्य के विस्तार और महलवाड़े से जुड़ी रोचक जानकारियां प्रदान की। उन्होंने राठौर राजवंश की छतरियों और प्रतिमाओं के बारे में भी बताया। महलवाड़े के अवलोकन के दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान भी किया। विद्यार्थी ये जानकारियां और अपने प्रश्नों के समाधान अपनी डायरी में नोट करते चल रहे थे।

    क्विज का भी होगा आयोजन

    समर कैंप प्रभारी हिना शाह के अनुसार 10 दिवसीय समर कैंप में विद्यार्थियों नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं जिनमें थिएटर, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा खेलकूद की बारीकियों से परिचित कराया जा रहा है। रतलाम के ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण भी ऐसी ही गतिविधियों का हिस्सा रही। ताकि विद्यार्थियों में अपने इतिहास को लेकर रुचि जागृत की जा सके। जल्दी ही प्राप्त जानकारी के आधार पर एक क्विज का आयोजन भी किया जाएगा। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, खेल शिक्षक प्रहलाद बैरागी, अमित झा, कविता वर्मा, हर्षिता सोलंकी, सरिता राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 07 May 2024 15:36:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    तीन दिवसीय जिला स्तरीय पाठ्य पुस्तक मेला 7 मई से, कोर्स की किताबें, कॉपियां, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीद सकेंगे https://acntimes.com/Three-day-district-level-text-book-fair-from-7th-May https://acntimes.com/Three-day-district-level-text-book-fair-from-7th-May एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा रतलाम में 7 मई से तीन दिवसीय जिला स्तरीय पाठ्यपुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागोद रोड पर आयोजित होगा।

    पाठ्य पुस्तक मेले के माध्यम से नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्रारंभ में क्रय की जाने वाली पाठ्य पुस्तकों, कॉपी स्टेशनरी तथा स्कूल यूनिफॉर्म अभिभावकों को उचित मूल्य पर सुलभ कराया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन प्रात 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक आयोजित होने वाले पाठ्यपुस्तक मेले में अभिभावक, विद्यार्थी, अशासकीय विद्यालयों की सभी कक्षाओं की पाठ्य पुस्तक, कॉपी, स्टेशनरी एवं गणवेश उचित मूल्य पर क्रय कर सकेंगे।

    ]]>
    Mon, 06 May 2024 22:35:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    NEET के प्रश्नपत्र ने बढ़ाई आस : आसान प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के खिल उठे चेहरे, बोले& अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट में हुए मॉकटेस्ट बने मददगार https://acntimes.com/NEET-increased-hopes-of-success-candidates-said-question-paper-was-easy https://acntimes.com/NEET-increased-hopes-of-success-candidates-said-question-paper-was-easy एसीएन टाइम्स @ रतलाम । NTA द्वारा आयोजित NEET रविवार को सफतापूर्वक संपन्न हो गया। रतलाम के 9 सेंटर पर 2800 से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस के प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों में सफलता को लेकर आस जगा दी है। खासकर अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले विद्यार्थी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि इंस्टिट्यूट में हुए मॉक टेस्ट ने प्रश्नपत्र हल करना काफी आसान हो गया।

    बता दें कि इस बार NEET में देशभर के करीब 25 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। अकेले 2800 से अधिक आवेदक तो रतलाम जिले से ही थे। इनके लिए रतलाम शहर के केंद्रीय विद्यालय, समता शिक्षा निकेतन, GTB एकेडमी, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, मॉर्निंग स्टार,  रतलाम पब्लिक स्कूल, नाहर ग्लोबल स्कूल, गुरु तेग़ बहादुर स्कूल, श्री चेतन्य टेक्नो को सेंटर बनाया गया था। यहां दोपहर 2.00 से शाम 5.30 बजे तक परीक्षा चली। इस दौरान सेंटर के बाहर अभिभावकों का जमावड़ा लगा। सभी सेंटर पर अभिभावक अपने बच्चों का इंतजार कर रहे थे, उन्हें यह जानने की जिज्ञासा थी कि पेपर कैसा रहा।

    बायोलॉजी व केमिस्ट्री आसान, फिजिक्स औसत

    शाम 5:30 बजे जैसे ही परीक्षार्थी सेंटर से बाहर आने शुरू हुए तो उनके चेहरों की खुशी देख कर अभिभावकों ने राहत की सांस ली। परीक्षार्थियों की खुशी बयां कर रही थी कि NEET का पेपर आसान था। परीक्षार्थियों के अनुसार बायोलॉजी व केमिस्ट्री के प्रश्न आसान रहे जबकि फिजिक्स के औसत। विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यार्थियों ने बताया कि अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के मॉकटेस्ट हमारे लिए काफी फायदेमंद रहे।

    अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है NEET- डॉ. कुमावत

    अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि NEET एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है। इसके लिए व्यापक तैयारी की आवश्यकता होती है। जो छात्र चिकित्सा में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें भारत भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए इस परीक्षा को पास करना होता है। इससे MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS, BHMS में प्रवेश लिया जाता है व AIIMS, JIPMER में MBBS/BDS पाठ्यक्रम हेतु भी यही प्रवेश परीक्षा है। विद्यार्थियों के रिस्पांस को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार का प्रश्नपत्र बेहतर रहा। डॉ. कुमावत ने सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए अग्रिम बधाई और सुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Mon, 06 May 2024 12:32:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम : SSIT में मतदाता जागरूकता एवं नवीन शिक्षा नीति पर कार्यशाला आयोजित, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पांडेय ने मतदान की शपथ दिलाई https://acntimes.com/Workshop-on-voter-awareness-and-new-education-policy-organized-in-SSIT-Ratlam https://acntimes.com/Workshop-on-voter-awareness-and-new-education-policy-organized-in-SSIT-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नव मतदाता के साथ-साथ महाविद्यालय और उनके आसपास रहने वाले सभी मतदाताओं को भी अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। यह प्रयास करें कि रतलाम जिले के आगामी लोकसभा निर्वाचन में होने वाले मतदान को विधानसभा निर्वाचन के दौरान हुए मतदान से बढ़ाया जा सके। मतदान के मामले में रतलाम जिला लोकसभा निर्वाचन में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करे, यह लक्ष्य लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं।

    यह आह्वान स्थानीय श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने किया। वे यहां मुख्य आतिथ्य के रूप में मतदाता जागरूकता एवं नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। प्रो. पांडेय ने चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए रतलाम जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वे मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करें। उन्होंने सभी प्राचार्यों एवं विद्यार्थियों मतदान करने के लिए शपथ दिलाई।

    नई शिक्षा नीति की जानकारी दी

    इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने नवीन शिक्षा नीति एवं परीक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात कुलपति डॉ. पांडेय ने नवीन शिक्षा नीति में निहित मुख्य और गौण विषयों की जानकारी प्रदान की।

    ये उपस्थित रहे

    कार्यशाला में रतलाम जिले के शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. माथुर, शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. कटारे के अलावा एसएसआईटी कॉलेज के संचालक विम्पी छाबड़ा, योगीन्द्र सागर कॉलेज के संचालक उमेश शर्मा एवं रॉयल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल सहित अन्य कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे। संचालन एसएसआईटी की प्राचार्य डॉ. गीतांजलि उपाध्याय ने किया। आभार प्रदर्शन प्रोफेसर डॉ. विजया कुशवाहा ने किया।

    ]]>
    Sun, 05 May 2024 02:32:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    निरीक्षण : विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने किया रॉयल कॉलेज का अवलोकन, नया परीक्षा केंद्र बनाने की संभावना तलाशी https://acntimes.com/Vice-Chancellor-of-Vikram-University-Prof-Akhilesh-Kumar-Pandey-inspected-Royal-College https://acntimes.com/Vice-Chancellor-of-Vikram-University-Prof-Akhilesh-Kumar-Pandey-inspected-Royal-College एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को रतलाम शहर के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों का अवलोकन किया। उनका यह दौरा मुख्यतः विक्रम विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के संचालन हेतु नए परीक्षा केन्द्रों की स्थापना को लेकर रहा। उनके दौरे का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में कॉलेज के विद्यार्थी जो नवीन मतदाता होते हैं, उनको लोकतंत्र के पर्व में मतदान के लिए जागरूक करने पर भी केंद्रित रहा।

    सर्वप्रथम कुलपति प्रो. पंडेय ने रतलाम शहर के शासकीय महाविद्यालय का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने एसएसआईटी कॉलेज में सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं संचालकों से भेंट की और अधिक से अधिक मतदान के लिए शपथ दिलवाई। यहां से कुलपति सालाखेड़ी स्थित रॉयल कैम्पस पहुंचे। यहां उनका पहला दौरा था। रॉयल कैंपस में कॉलेज स्टाफ डॉ. प्रवीण मंत्री, डी. आर. पुरोहित, डॉ. आर. के. अरोरा आदि ने स्वागत किया। कुलपति प्रो. पांडेय ने विक्रम विश्वविद्यालय का परीक्षा केन्द्र बनाए जाने के नज़रिए से रॉयल कॉलेज की अधोसंरचना का अवलोकन किया।

    ये रहे दौरे में साथ

    कुलपति के रतलाम दौरे में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा, स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. माथुर, शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश कटारिया, एसएसआईटी कॉलेज के संचालक विम्पी छाबड़ा, योगीन्द्र सागर कॉलेज के संचालक उमेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

    ]]>
    Sat, 04 May 2024 21:24:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    EXAM Alert ! NEET 5 मई को, रतलाम के 9 सेंटर पर 2800 से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा, एक्सपर्ट डॉ. राकेश कुमावत से जानें सफलता का मंत्र https://acntimes.com/NEET-on-5th-May-learn-the-mantra-of-success-from-expert-Dr-Rakesh-Kumawat https://acntimes.com/NEET-on-5th-May-learn-the-mantra-of-success-from-expert-Dr-Rakesh-Kumawat एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 5 मई (रविवार) को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का आयोजन किया जाएगा। इसकेक लिए देशभर के 25 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। रतलाम के 9 केंद्रों पर 2800 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में सफल कैसें और किन-किन बातों का ध्यान रखना है, यह बता रहे हैं NEET एक्सपर्ट अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत।

    अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत के अनुसार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है। इसके लिए व्यापक तैयारी की आवश्यकता होती है। जो विद्यार्थी चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें भारत के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए NTA द्वारा आयोजित यह परीक्षा पास करना जरूरी है। इसमें इस वर्ष 25 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS, BHMS में प्रवेश के अलावा AIIMS और JIPMER में MBBS/BDS पाठ्यक्रम के लिए भी यही प्रवेश परीक्षा है।

    रतलाम में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

    रतलाम में विभिन्न NEET के लिए 9 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें केंद्रीय विद्यालय, समता इंटरनेशनल स्कूल, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी सैलाना रोड, सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल, नाहर ग्लोबल स्कूल, चेतन्य टेक्नो स्कूल, श्री गुरु तेग बहादुर  स्कूल शास्त्री नगर,  मॉर्निंग स्टार स्कूल एवं रतलाम पब्लिक स्कूल शामिल हैं। यहां रतलाम के लगभग 2800 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

    परीक्षा देने से पहले डॉ. कुमावत के इन मंत्रों को जान लें

    एडमिट कार्ड : एडमिट कार्ड में दिए हुए स्थान पर एक पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ एवं एक पोस्टकार्ड साइज का फोटोग्राफ लगाएं। साथ ही बाय अंगूठे का थम्बप्रिंट भी लगाएं।

    ड्रेस : एग्जाम में आप टी-शर्ट और लोवर पहन कर जा सकते हैं परंतु ध्यान रखें कि नाक और कान की बालियां एवं हाथ और गले में यदि धागा बांध रखा है तो उसे निकाल कर ही एग्जाम सेंटर में दाखिल हों।

    एग्जाम टाइम : NEET का समय दोपहर 2.00 से शाम 5.20 बजे तक हैं। फिर भी अपने एडमिट कार्ड में दर्शाए गए समय पर एग्जाम सेंटर पर उपस्थित हो जाएं ताकि समय पर एंट्री मिल सके।

    आईडी प्रूफ : एग्जाम सेंटर में पहचान के लिए आधार कार्ड लेकर जाएं। यदि आधार कार्ड नहीं है तो अन्य पहचान पत्र (ID PROOF) के तौर पर वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, 12वीं कक्षा की परीक्षा का एडमिट कार्ड भी ले जा सकते हैं।

    अन्य उपकरण : एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड और आधार कार्ड के साथ एक पासपोर्ट साइज का फोटो ही ले जाना है। इसके अलावा और कोई भी चीज, उपकरण आदि नहीं ले जाना है। पेन एग्जराम के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा एवं पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी वहीं होगी।

    दवाई साथ रख सकते हैं : यदि आप कोई दवा लेते हैं तो आप प्रिस्क्रिप्शन के साथ टैबलेट लेकर परीक्षा हाल में जा सकते हैं।

    प्री–एग्जाम डिस्कशन से बचें : आप एग्जाम सेंटर पहुंचेंगे तो वहां ज्यादातर बच्चे आपको हाथ में किताबें लिए और पढ़ते नजर आएंगे। वे आपस में यह बात करते भी नजर आएंगे कि उन्होंने क्या-क्या पढ़ा है। कई बार एग्जाम हॉल में पेपर मिलने से पहले तक भी विद्यार्थी चर्चा करते रहते हैं। इस सब से आपको प्रभावित नहीं होना है चाहे आपकी तैयारी कैसी भी हो। दूसरों की बातें सुनकर जरा भी घबराएं नहीं, इससे पेपर बिगड़ सकता है। आप शांत रहें और आत्मविश्वास बनाए रखें, तय मानिए आपका पेपर अच्छा ही होगा।

    बैठने से पहले सीट जांचें : एग्जाम हाल में आपको जो भी टेबल या कुर्सी अलॉट की गई है, उसे बैठने से पहले अच्छी तरह से जांच लें। देख लें कि वहां कोई पर्ची, च्विंगम, ब्लूटूथ आदि तो नहीं है। अगर ऐसा कुछ भी कुछ मिले तो तुरंत एग्जामिनर को सूचना दें। यह भी चैक करें कि कुर्सी या टेबल हिल तो नहीं रही है या टूटी तो तो नहीं है। ऐसा होने से आपको OMR शीट भरने में परेशानी हो सकती है।

    मुश्किल सवालों से डरें नहीं : यदि प्रश्न-पत्र में किसी सब्जेक्ट में लगातार सवाल मुश्किल आ रहे हैं तो बिल्कुल भी घबराएं नहीं और संयम रखें, क्योंकि आगे के सवाल आसान हो सकते हैं। अगर आप घबरा जाएंगे तो आसान सवालों का जवाब देने में भी गलती कर बैठेंगे।

    ]]>
    Fri, 03 May 2024 21:12:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में थियेटर, ड्राइंग, पेंटिंग और खेलों का सकारात्मक परिणाम होता है& जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा https://acntimes.com/CM-Rise-Vinoba-Schools-10-day-summer-camp-begins https://acntimes.com/CM-Rise-Vinoba-Schools-10-day-summer-camp-begins सीएम राइज विनोबा स्कूल का 10 दिवसीय समर कैम्प शुरू

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सीएम राइज विनोबा के समर कैम्प में विद्यार्थियों को थियेटर, ड्राइंग, पेंटिंग और खेल की बारीकियां सीखने के दृश्य यह बतातें है कि आनंदमयी वातावरण में विद्यार्थी सीखने और शिक्षक सिखाने को उत्सुक रहते हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में इन गतिविधियों के सकारात्मक परिणाम होंगे।

    उक्त विचार जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने सीएम राइज विनोबा स्कूल के 10 दिवसीय समर कैम्प ‘स्पंदन 2024’ के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए। समर कैम्प में 115 विद्यार्थी और शिक्षक स्वैच्छिक रूप से भाग ले रहे हैं। कैम्प प्रभारी हिना शाह ने बताया कि पहले दिन थियेटर के अंतर्गत फीलिंग, टंगं ट्विस्ट, साउंड और ब्रीथ का संयोजन रंगमंच से जुड़े संस्था के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर तथा हर्षिता सोलंकी ने करवाया।

    21वीं सदी के कौशल पर गतिविधियों का भी हो रहा आयोजन

    खेल में जगदीश पानोला और हर्षवर्धन सिंह ने लांग जम्प और इनडोर खेल करवाए। ड्राइंग और पेंटिंग में सरिता राजपुरोहित और सीमा चौहान ने अंक आधारित ड्राइंग की कला सिखाई।

    उप प्राचार्य राठौर ने बताया कि इन गतिविधियों के साथ सुबह के सत्र में लाइफ स्किल्स और 21 वीं सदी के कौशल पर भी गतिविधियां प्रारम्भ की गई है। प्राचार्य संध्या वोरा के मार्गदर्शन में कविता वर्मा, अमित झा, प्रहलाद बैरागी, पिंकी सोलंकी, माधुरी तलेरा सहित सपोर्टिंग स्टाफ कैम्प में अपना योगदान दे रहें हैं।

    ]]>
    Thu, 02 May 2024 19:25:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    स्पंदन & 2024 : सीएम राइज विनोबा स्कूल का 10 दिवसीय समर कैम्प 1 से 10 मई तक, ड्राइंग&पेंटिंग के साथ खेल, लाइफ स्किल्स और थिएटर का देंगे प्रशिक्षण https://acntimes.com/Spandan--2024-10-day-summer-camp-of-CM-Rise-Vinoba-School-from-1st-May https://acntimes.com/Spandan--2024-10-day-summer-camp-of-CM-Rise-Vinoba-School-from-1st-May एसीएन टाइम्स @ रतलाम सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम द्वारा संस्था में अध्ययनरत कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए समर कैंप - 2024  ‘स्पंदन’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनशीलता, कला, टीम बिल्डिंग गतिविधि, क्रीड़ा एवं अन्य कौशलों के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।

    समर कैम्प प्रभारी हिना शाह ने बताया कि कैम्प में विशेषज्ञों द्वारा ड्राइंग एवं पेंटिंग, थिएटर, लाइफ स्किल्स, विभिन्न प्रकार के इनडोर एवं आउटडोर गेम्स का प्रशिक्षण  प्रदान किया जाएगा। उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि समर कैम्प 1 से 10 मई तक सुबह 8 से 10 बजे तक चलेगा। यह शासन के निर्देशानुसार केवल संस्थागत विद्यार्थियों के लिए ही रहेगा। कैम्प में खेल शिक्षक प्रह्लाद बैरागी, सरिता राजपुरोहित, हर्षिता सोलंकी के सान्निध्य और आमंत्रित विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में गतिविधियों का आयोजन होगा।

    इन गतिविधियों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

    कक्षा 3 से 5 तक ड्राइंग और पेंटिंग, कक्षा 6 से 8 तक खेल, कक्षा 9 से 12 तक थियेटर का प्रशिक्षण दिया जाचएगा। इसका चयन शासन स्तर से उपलब्ध कराए गए विकल्पों में से किया गया है। समर कैंप में सहभागिता के लिए 150 विद्यार्थी माता-पिता के सहमति पत्र के साथ 1 मई को रोचक गतिविधियों से जुड़ेंगे।

    ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी होगा

    संस्था प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि कैम्प में इस बार रतलाम के ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण और उनकी जानकारी को भी जोड़ा गया है। इसके अंतर्गत महलवाड़ा, झाली तालाब सहित नगर के अन्य ऐतिहासिक या प्राचीन स्थलों की जानकारी लेकर विद्यार्थी प्रोजेक्ट बनाएंगे। माध्यमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापक शोभा ओझा, कविता वर्मा, प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापक सीमा चौहान और समस्त स्टाफ ने समर कैंप के माध्यम से व्यक्तित्व विकास विधा से जुड़ने के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Mon, 29 Apr 2024 19:02:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम : इन स्कूलों के स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं में हासिल की उल्लेखनीय सफलता, शिक्षक व अभिभावक कर रहे गर्व, फेल होने वाले भी न हों निराश https://acntimes.com/Ratlam-Students-of-these-schools-got-remarkable-success-in-10th-and-12th https://acntimes.com/Ratlam-Students-of-these-schools-got-remarkable-success-in-10th-and-12th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माध्यमिक शिक्ष मंडल मध्यप्रदेश की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल और विवेक हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इससे विद्यार्थियों में तो खुशी है ही, उनके शिक्षक और अभिभावक भी गर्व कर रहे हैं। विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी जारी है।

    सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। संस्था के 54 में से 51 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे है। इनमें से 47 प्रथम श्रेणी। इनमें से भी 10 से ज्यादा 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए यानी ऐसे विद्यार्थियों का प्रतिशत 20 रहा। सर्वाधिक 92 प्रतिशत अंक अनुष्का पाटीदार के और 91 प्रतिशत रूपांजलि मंडोवरा के रहे। इसी प्रकार 12वीं में 40 में से 32 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस कक्षा का परिणाम 80 प्रतिशत रहा। इनमें 25 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की जिनमें से 10 को 75 फीसदी से ज्यादा अंक मिले यानी ऐसे विद्यार्थियों का प्रतिशत 32 रहा। 12वीं में सर्वाधिक 90 प्रतिशत अंक खुशी जैसवार और 88 प्रतिशत पार्थ मोयल ने प्राप्त किए।

    लगातार बढ़ रहा रिजल्ट

    विनोबा स्कूल के सीएम राइज बनने के बाद से यहां के परीक्षा परिणाम में लगातार वृद्धि हो रही है। 10वीं के परिणाम में 13 और 12वीं 32 की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उल्लेखनीय है सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम जिले की एनसीईआरटी सिलेबस पर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 1 से 12 तक संचालित एकमात्र सरकारी संस्था है। विद्यार्थियों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, परीक्षा प्रभारी सीमा अग्निहोत्री, सुनीता पंवार, भावना रावत, अमन सिंह राठौर, शोभा ओझा सहित पूरे स्टाफ ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों का मुंह भी मीठा कराया। 

    विवेक हायर सेकंडरी स्कूल का 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत

    शहर के दिलीपनगर में स्थित विवेक हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर संस्था, अपने शिक्षकों और अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है। संस्था का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 50 फीसदी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे जबकि शेष 50 फीसदी ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। कक्षा 10वीं का परिणाम भी बेहतर रहा। संस्था प्राचार्य तृप्ती शुक्ला, संचालक मंडल के नीरज कुमार शुक्ला, कामिनी शुक्ला, मार्गदर्शक प्रकाश शुक्ला सहित स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    बता दें कि, ज्ञान विवेक प्रसारण समिति द्वारा संचालित विवेक हायर सेकंडरी स्कूल की नींव स्व. डॉ. श्रवण कुमार शुक्ला द्वारा 1979 में डाली गई थी। तब से संस्था बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। संस्था से शिक्षित विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय होकर अपने कर्त्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

    जिले की प्रावीण्य सूची में उत्कृष्ट विद्यालय के तीन विद्यार्थी

    उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम की कला संकाय की दो होनहार छात्राओं सलोनी और अजय भाटी ने 471 अंक (94.2%) प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जया रामलाल चौधरी ने 460 अंक (92%)  प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर रहीं।

    संस्था के कक्षा 12वीं के 243 विद्यार्थियों में से 228 (93.8%) उत्तीर्ण हुए जिसमें से 214 प्रथम श्रेणी तथा 14 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं के 208 विद्यार्थियों में से 206 (99.03%) विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 185 प्रथम श्रेणी तथा 21 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त किया।

    फेल विद्यार्थी न हों निराश, गलत कदम उठाने की न करें नादानी, क्योंकि...

    परीक्षा स्थानीय हों या बोर्ड की, उसमें मिली सफलता प्रश्न पत्र हल करते समय जितना हमने लिखा है उसके मूल्यांकन के आधार पर मिलती है। इसका मतलब यह नहीं कि हमने सालभर में जो पढ़ाई की और जो कुछ भी सीखा वह व्यर्थ हो गया और जिंदगी में कुछ भी करने को शेष नहीं रहा। इसलिए यदि अगर आप किसी परीक्षा में फेल हो गए हैं तो इसे अपनी संपूर्ण विफलता मानते हुए कोई गलत कदम न उठाएं। आपका एक गलत कदम आपके अभिभावकों और उन सभी के लिए बड़ा आघात साबित हो सकता है जिनके लिए आपसे ज्यादा कुछ भी कीमती नहीं है।

    यह कहना है कि डायमंड ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के डायरेक्टर जयप्रकाश शुक्ला है। शुक्ला के अनुसार परीक्षा हो, कोई कार्य हो या फिर खेल ही क्यों न हो, उसमें मिली असफलता / हार से निराश न हों बल्कि उससे सीख लेकर नई ऊर्जा और जोश के साथ पुनः खड़े हों और डट कर मुकाबला करें, क्योंकि ईश्वर ने आपको जो जीवन दिया है वह बहुत उल्लेखनीय करने के लिए दिया है। सभी विद्वान, हमारे संस्कार हमें यही सीख देते हैं। ‘12वीं फेल’, ‘छिछोरे’, ‘मांझी’, ‘सुपर-30’ जैसी फिल्में भी तो यही संदेश देती हैं। अगर आपने ये नहीं देखी हैं, एक बार अवश्य देखिए और असफल होने के बाद भी आप क्या कर सकते हैं, यह खुद महसूस कीजिए। जो हाल की परीक्षाओं में सफल हुए हैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं एवं जो किन्हीं कारणवश असफल हुए हैं उन्हें दो गुनी शुभकामनाएं नई ऊर्जा-जोश और नए संकल्प के साथ औरों से बेहतर कर सकने के लिए।

    ]]>
    Thu, 25 Apr 2024 10:34:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भविष्य संवारने के लिए ‘अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट’ में NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को 12वीं की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता https://acntimes.com/Students-preparing-for-NEET-at-Abhyas-Career-Institute-have-achieved-remarkable-success-in-class-12th https://acntimes.com/Students-preparing-for-NEET-at-Abhyas-Career-Institute-have-achieved-remarkable-success-in-class-12th इंस्टिट्यूट प्रबंधन ने सफल विद्यार्थियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर निकाला विजय जुलूस

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट द्वारा विद्यार्थियों का करियर संवारने के लिए NEET की तैयारी करवाई जा रही है। NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने यहां के कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन में कक्षा 12वीं की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया है।

    अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के संचालक डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि इस वर्ष अभ्यास के विद्यार्थियों ने NEET की तैयारी के साथ-साथ 12वीं कक्षा की पढ़ाई भी कर रहे थे। बुधवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में उन्होंने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। संस्था से जुड़े विद्यार्थी मनीष कुमावत ने 87.4 प्रतिशत, कर्णिका सिंह ने 86.8 प्रतिशत, विजयलक्ष्मी पाटीदार ने 86.2 प्रतिशत, रुचिका भट्ट ने 84.6 प्रतिशत, भूमिका मनावरे ने 83.2 प्रतिशत,  सलोनी मालवीय ने 82 प्रतिशत, मीनाक्षी पाटीदार ने 81 प्रतिशत व विवेक मीणा ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट का नाम गौरवान्वित किया है।

    10वीं में कम थे अंक, 12वीं में कर दिया कमाल

    डॉ. कुमावत के अनुसार 12वीं में अच्छे प्रतिशत से सफल रहे विद्यार्थियों में से अधिकतर के 10वीं कक्षा में 60 से 70 प्रतिशत तक ही अंक प्राप्त हुए थे। इसके बाद वे जब 11वीं कक्षा से अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट से जुड़े तो उन्होंने NEET की तैयारी के साथ ही 12वीं कक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन किया। डॉ. कुमावत ने बताया कि अभ्यास एक ऐसा इंस्टिट्यूट है जिसने नीट - 2023 में मप्र में OBC/GS श्रेणी में 2री रैंक दी है।

    मिठाई खिलाई, विजय जुलूस निकाला

    कक्षा 12वीं सफल रहे अभ्यास संस्था से जुड़े विद्यार्थियों को स्टाफ द्वारा फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। सभी बच्चों को गुलाल लगाकर विजय जुलूस भी निकाला गया। संस्था ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

    ]]>
    Wed, 24 Apr 2024 23:24:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में ऐसे मना पृथ्वी दिवस : विद्यार्थियों ने रंग और तूलिका की मदद से कैनवास पर उकेरा धरती का दर्द, शपथ लेकर कहा& हम करेंगे इसका का संरक्षण https://acntimes.com/Celebrated-Earth-Day-like-this-Students-depicted-the-pain-of-the-earth-on-canvas https://acntimes.com/Celebrated-Earth-Day-like-this-Students-depicted-the-pain-of-the-earth-on-canvas शासकीय राधाकृष्णन हायर सेंकडरी स्कूल और सीएम राइज विनोबा स्कूल में हुई चित्रकाल प्रतियोगिता

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ग्लोबल वार्मिंग के कारण धरती तप रही है। प्रदूषण और घटते वनों के कारण इसके अस्तित्व ही संकट मंडराने लगा है। इससे वैज्ञानिक और बड़े ही नहीं, बच्चे भी चिंतित हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने रंगों और तूलिका की मदद से कैनवास पर न सिर्फ धरती का दर्द बल्कि अपनी चिंता भी उकेर दी।

    अवसर था विश्व पृथ्वी (धरती) दिवस (Earth Day) का। इस खास मौके पर राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग जिला रतलाम द्वारा जन जागरूकता हेतु पर्यावरण हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को पृथ्वी को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए शपथ दिलवाई। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि यदि पृथ्वी को बचाना है तो अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाना होगा। इसके लिए सभी विद्यार्थियों से आम की गुठलियों को एकत्र करने का अभियान प्रारंभ किया जाएगाजो 15 जून को पूर्ण होगा। इसके पश्चात वर्षा ऋतु आने पर अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगाए जाएंगे।

    मास्टर ट्रेनर गिरीश सारस्वत ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें। आनंदक अशोक मेहता ने पृथ्वी को बचाने संबंधित नारे लगवाए गए। मास्टर ट्रेनर मधु परिहार ने राधाकृष्णन विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर पक्षियों हेतु पेड़ों पर सकोरे रखे गए। प्राचार्य इसरार खान ने पेड़-पौधों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अतः सभी को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का हर संभव प्रयत्न करना चाहिए।   

    ये रहे उपस्थित

    इस अवसर पर राज्य आनंद संस्थान की रतलाम टीम से पुष्पेंद्र सिसौदिया, अशोक मेहता, केतन जोशी, सीमा त्रिवेदी, सुरेंद्र अग्निहोत्री, राखी राठौर, अनीता यादव आदि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ संगीता हाड़ा, राखी राणावत, ज्योति सिलावट तथा स्पोर्ट्स टीचर युगांतर सिंह राठौर का उल्लेखनीय सहयोग रहा। संचालन शिक्षिका मधु परिहार ने किया। आभार प्रदर्शन अनीता यादव ने किया।

    चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित की जागरूकता

    विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर सीएम राइज विनोबा स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए चित्रों को प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान राज्य आनंद संस्थान की जिला समन्वयक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त संस्था की शिक्षिका सीमा आग्निहोत्री मौजूद रहीं।

    ]]>
    Tue, 23 Apr 2024 00:06:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विजयोत्सव 2024 : NEET 2023 में चयनित विद्यार्थियों और उनके माता&पिता का अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने किया सम्मान https://acntimes.com/Abhyas-Career-Institute-honored-the-students-and-their-parents-selected-in-NEET-2023 https://acntimes.com/Abhyas-Career-Institute-honored-the-students-and-their-parents-selected-in-NEET-2023 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । युवाओं का करियर संवारने में सक्रिय अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा विजयोत्सव 2024 मनाया गया। इस दौरान संस्था ने NEET 2023 में चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का सम्मान किया। विशेषज्ञों ने मई में होने वाली NEET की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित भी किया।

    रतलाम शहर के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा स्थानीय बरबड़ हनुमान मंदिर के पास जानकी मंडपम में विजयोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र डावर (शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम के एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण सिंह बघेल (जनरल सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन रतलाम ब्रांच के अध्यक्ष), डॉ. राकेश कुमार मीना (डर्मेटोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर) एवं डॉ. अदिति भावसार (जिला अस्पताल की ईएनटी एमएस) रहे। अध्यक्षता डॉ. मुकेश गोस्वामी (शिव शक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय और केवल श्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संचालक) ने की।

    5 साल पहले काफी दूर जाना पड़ता था पढ़ने- डॉ. बघेल

    कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर। सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के संचालक डॉ. राकेश कुमावत ने स्वागत उद्बोधन देते हुए NEET 2023 में चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डॉ. बघेल ने कहा कि आज से 5 साल पहले तक जब रतलाम में NEET की कोचिंग की सुविधा नहीं थी तब बच्चों को काफी दूर तैयारी करने जाना पड़ता था। रतलाम में अभ्यास करिअर इंस्टिट्यूट के आने से यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मल रही है। संस्थान अन्य संस्थानों से बेहतर परिणाम दे रही है।

    70 फीसदी स्टूडेंट लड़कियां होना गर्व की बात- डॉ. भावसार

    डॉ. अदिति भावसार ने कहा कि लड़कियों के लिए मेडिकल फील्ड में काफी डिमांड है। मुझे इस बात की खुशी है कि अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट में 70 प्रतिशत स्टूडेंट लड़कियां ही हैं। यह इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। डॉ. डावर ने इंस्टिट्यूट द्वारा नीट के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराना की। लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित भी किया।

    स्टूडेंट और स्टीट्यूट को दी बधाई

    डॉ. राकेश मीना ने स्टूडेंट्स को आगामी 5 मई को होने वाली NEET परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उनके बेहतर भविष्य की कामना की। अध्यक्षता कर रहे डॉ. गोस्वामी ने अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले सभी स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इंस्टिट्यूट को अच्छे परिणाम देने के लिए बधाई दी।

    इन स्टूडेंट्स का हुआ सम्मान

    समारोह के दौरान सभी चयनित विद्यार्थियों को शील्ड, स्टेथिस्कोप और एप्रिन पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं उनके पिता को पगड़ी पगड़ी पहनाकर और माता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले स्टूडेंट्स में कृष्ण कुमार पिता कैलाश कुमावत, ख़ुशबू पिता मुकेश चौहान, सोनू पिता नीलेश मुनिया, निकिता पिता गणेश मुनिया, शिल्पा पिता प्रकाशचंद्र कटारा, नेहा पिता कीर्तनलाल जाटव, अनिल पिता मांगीलाल मचार, राजवीर पिता राधेश्याम गिरवाल, कृतिका पिता मुकेश कटारा, संजय पिता नरेंद्रसिंह धुर्वे, प्रणाम पिता कर्मवीर खाजवानिया, सरिता पिता गौतम खराड़ी, प्रीति पिता सुखेन्दु बिस्वास, रोहित पिता मुकेश मालवीया, प्रियंका पिता भगवानदास भटनागर, आकांक्षा पिता शांतिलाल डावर, नेहा पिता कैलाश गुर्जर, कृष्णकांत पिता तेजूलाल चौहान शामिल हैं।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

    समारोह के दौरान मेघा मलिक ने वन्दे मातरम् गीत पर शास्त्रीय नृत्य, व प्रतिभा कुमावत, आँचल सूर्यवंशी व तन्वी सोनार्थी ने नृत्य प्रस्तुत किया। मितांशी मालू, मेघा मलिक तथा वेदांत उपाध्याय ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् की प्रस्तुति दी। संचालन राकेश जादौन ने किया। आभार प्रबंध संचालक नीलिमा कुमावत ने माना।

    ये रहे उपस्थित

    किशनलाल कुमावत, श्यामलाल कुमावत, अभ्यास इंस्टिट्यूट के स्टाफ से इंजीनियर अनिमेष कुमावत, डॉ. अजय कुमावत, डॉ. आदर्श द्विवेदी, रंजीत लबाना, राहुल कुमावत, पुष्कर पाटीदार, सुनीता, अंजलि, टीना, भावना, नेहा, राहुल मालवीया और पवन जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 17 Apr 2024 00:45:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खुशखबरी : रतलाम के CM राइज विनोबा स्कूल के स्टूडेंट पढ़ेंगे रोबोट की कार्यप्रणाली, रोबोटिक्स लैब के लिए हुआ चयन https://acntimes.com/Good-news-Students-of-Ratlams-CM-Rise-Vinoba-School-will-study-the-working-of-robots https://acntimes.com/Good-news-Students-of-Ratlams-CM-Rise-Vinoba-School-will-study-the-working-of-robots स्टार्स परियोजना के तहत रतलाम जिले के एकमात्र जिले का हुआ चयन, प्रदेश के 52 जिलों में स्थापित होगी एक-एक रोबोटिक्स लैब

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय सीएम राइज विनोबा स्कूल के बच्चे भी अब बड़े प्राइवेट स्कूलों की तरह रोबोट की कार्यप्रणाली के बारे में जान और समझ सकेंगे। अब उन्हें भी रोबोटिक्स के बारे में पढ़ने का मौका मिलेगा। यहां रोबोटिक्स लैब की स्थापना की जा रही है। इससे विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है।

    स्कूलों में छात्रों को रोबोट की सामान्य कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय मप्र भोपाल के सेकंडरी एजुकेशन विभाग द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्टार्स प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है। सीएम राइज विनोबा स्कूल की प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में मध्य प्रदेश के 52 शासकीय हाईस्कूल और हायर सेंकडरी स्कूलों में रोबोटिक्स लैब की स्थापना की जाना है। प्रत्येक जिले में एक-एक विद्यालय का चयन किया गया है। रतलाम जिले में सीएम राइज विनोबा स्कूल का चयन इस हेतु हुआ है।

    नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

    उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर के अनुसार रोबोटिक्स लैब के लिए संस्था का चयन होना हमारे लिए गौरव की बात है। राठौर के अनुसार इस प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों को रोबोट प्रणाली का प्रारंभिक ज्ञान देना, रोबोटिक एल्गोरिथम का डिजाइन तैयार करना और इलेक्ट्रॉनिक मॉडल बनाना आदि शामिल किया जा सकेगा। रोबोटिक्स लैब से छात्रों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

    अन्य विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी भी समझ सकेंगे प्रणाली

    जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने विद्यालय को रोबोटिक्स लैब मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि इसके माध्यम से विद्यार्थी और शिक्षक आम लोगों से जुड़ी समस्याओं पर मॉडल बना पाएंगे और विद्यार्थियों में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में काम करने की जिज्ञासा पैदा होगी। जिले के अन्य विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी भी रोबोटिक्स लैब की कार्य-प्रणाली से परिचित हो सकेंगे।

    यह कंपनी स्थापित करेगी लैब

    समग्र शिक्षा अभियान की अपर परियोजना संचालक मनीषा सेतिया के अनुसार रोबोटिक्स लैब स्थापित करने के लिए एजिलो रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड को आदेश दिया गया है। कंपनी द्वारा स्कूल में लैब से संबंधित सामग्री कुरियर के माध्यम से भेजी जा रही है। इसी कंपनी के इंजीनियर रोबोटिक्स लैब स्थापित करेंगे। इसके लिए संस्था को किसी भी प्रकार का कोई भुगतान नहीं करना है।

    ]]>
    Mon, 15 Apr 2024 20:32:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Good news for Doctors ! एनेस्थीसिया, फैमिली मेडिसिन या गायनेकोलॉजी में PG डिप्लोमा करना है तो कहीं और क्यों जाना, अपना जिला अस्पताल है ना https://acntimes.com/Ratlam-District-Hospital-got-recognition-for-Anesthesia-Family-Medicine-and-Gynecology-PG-Diploma https://acntimes.com/Ratlam-District-Hospital-got-recognition-for-Anesthesia-Family-Medicine-and-Gynecology-PG-Diploma रतलाम जिला अस्पताल को एनेस्थीसिया, फैमिली मेडिसिन व गायनेकोलॉजी में PG डिप्लोमा की मान्यता मिली

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम आप एमबीबीएस हैं और एनेस्थीसिया, फैमिली मेडिसिन या गायनेकोलॉजी में पोस्ट डिप्लोमा करना चाहते हैं तो अब कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। आप ये डिप्लोमा रतलाम में ही कर सकते हैं। अब ये तीनों डप्लोमा जिला अस्पताल में ही कर सकते हैं।

    दरअसल, हमारे जिला अस्पताल को एमबीबीएस करने के बाद पीजी डिप्लोमा कोर्स करने के लिए मान्यता मिल गई है। सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर ने बताया कि जिला अस्पताल में अब नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ऑफ मेडिकल साइंसेज से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के लिए मान्यता मिली है। इस संबंध में एमबीबीएस करने के उपरांत चिकित्सक नीट परीक्षा के माध्यम से पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन एनेस्थीसिया, गायनेकोलॉजी और फैमिली मेडिसिन का डिप्लोमा प्राप्त कर सकेंगे।

    डॉ. सागर के अनुसार जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. बी. एल. तापड़िया को डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रभारी नामांकित किया गया है गायनेकोलॉजी की फैकल्टी के रूप में डॉ. ममता शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया के लिए डॉ. महेश मौर्य, फैमिली मेडिसिन के लिए डॉ. जीवन चौहान चुने गए हैं। डॉ. बी. एल. तापड़िया, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. नावेद अंजुम कुरैशी फैकल्टी के रूप में सेवाएं देंगे।  प्रत्येक विधा के लिए दो-दो सीट जिला चिकित्सालय में आवंटित की गई हैं।

    4 माह की मेहनत के बाद मिली सफलता

    सिविल सर्जन ने बताया कि नेशनल बोर्ड से विधिवत सूक्ष्म निरीक्षण और मूल्यांकन के उपरांत समस्त आवश्यक शर्तों को पूर्ण करने के उपरांत जिला अस्पताल को मान्यता मिल सकी है। मान्यता के पूर्व मूल्यांकन के लिए डॉ. बी. एल. तापड़िया को प्रभारी नियुक्त किया गया था। लगभग चार माह से अधिक समय से अथक परिश्रम करने के उपरांत मान्यता हालिस करने में सफलता मिली। इसके लिए विभिन्न विषय विशेषज्ञों का प्रयास सराहनीय रहा है।

    ]]>
    Sat, 13 Apr 2024 21:43:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    परीक्षा परिणाम घोषित : डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का बी. एच. एम. एस. तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ https://acntimes.com/District-Homeopathic-Medical-Colleges-BHMS-3rd-year-exam-result-Best https://acntimes.com/District-Homeopathic-Medical-Colleges-BHMS-3rd-year-exam-result-Best हैप्पी वैकारिया, भूमिका यादव, शकीना बाम्बेवाला ने हासिल की उल्लेखनीय सफलता

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी. एच. एम. एस. तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रतलाम का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा।

    संस्था की हैप्पी वैकारिया ने 1200 अंकों में से 844, भूमिका यादव ने 815 एवं शकीना बाम्बेवाला ने 812 अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में हर्ष व्याप्त है। डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फॉउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग तथा प्रबंधक दिनेश उपाध्याय, नवीन बागड़ी आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई दी।

    ]]>
    Tue, 09 Apr 2024 17:42:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Admission Alert ! उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल तक बढ़ी, जल्दी करें फिर से चूक न जाए तारीख https://acntimes.com/date-for-application-for-admission-in-class-9-in-excellent-schools-extended-till-15th-April https://acntimes.com/date-for-application-for-admission-in-class-9-in-excellent-schools-extended-till-15th-April एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश जिला स्तरीय उत्कृष्ट और विकासखंड स्तरयी मॉडल स्कूलों में कक्षा 9 में प्रवेश की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। प्रवेश के लिए अब 15 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को होगी।

    लोक शिक्षण संचालनालाय भोपाल के संचालक के. के. द्विवेदी द्वारा मप्र मुक्त विद्यालय परीक्षा परिषद के संचालक को पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि प्रदेश के 43 विभागीय जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यलयों और 146 विकासखंड स्तरीय मॉडल स्कूलों में कक्षा नौवीं में प्रवेश चयन प्रक्रिया आयोजित की जाना है। इसके लिए आवेदन पत्र और परीक्षा की तैयारी निर्धारित की गई है।

    कम आवेदन आने से बढ़ी तारीख

    आदेस के अनुसार उक्त परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इसके अनुसार पूर्व में उक्त विद्यालयों में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख पूर्व में 30 मार्च नियत की गई थी। विगत वर्षों की अपेक्षा इस तारीख तक कम आवेदन प्राप्त हुए। इससे प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है। अब 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। संचालक द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल 2024 (रविवार) को होगी। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    प्रवेश के लिए ऑनलाइन लिंक

    https://mpsos.mponline.gov.in/app/#/soem/SOESOMForm

    ]]>
    Mon, 08 Apr 2024 22:20:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    क्या अप्रैल फूल बनाया ? तय दुकान से किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने से रोकने के नाम पर हमारे यहां हुई औपचारिकता, और वहां 34 स्कूलों पर FIR हो गई https://acntimes.com/Formality-in-Ratlam-district-regarding-purchasing-books-and-uniform-from-fixed-shop https://acntimes.com/Formality-in-Ratlam-district-regarding-purchasing-books-and-uniform-from-fixed-shop एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्राइवेट स्कूलों द्वारा किताबों और यूनिफॉर्म नियत दुकानों से ही खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य नहीं करने को लेकर इस साल भी जिले में औपचारिकता हो चुकी है। 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू भी हो चुका है और हमारे जिले के जिम्मेदारों को अब शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने की याद आई है। वहीं प्रदेश में एक जिला जबलपुर है जहां किताबों और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दबाव डालने के मामले में करीब तीन दर्जन प्राइवेट स्कूलों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

    हर साल की तरह इस साल भी शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत 1 अप्रैल को हो चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने अधिकृत बयान जारी कर बताया है कि एक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका लैंडलाइन टेलीफोन नंबर 07412 270446 और मोबाइल नंबर 7987134431 है। कहा गया है कि इन नंबरों पर अभिभावक प्राइवेट स्कलों द्वारा दुकान विशेष से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य किए जाने पर शिकायत की जा सकती है। अभिभावक अवकाश वाले दिन को छोड़कर अन्य किसी भी कार्य दिवस में कार्यालयीन समय में प्राइवेट स्कूलों से संबंधित शिकायत कर सकते हैं। शिकायत कॉल करके अथवा एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है।

    कई अभिभावक पहले ही खरीद चुके हैं किताबें

    यहां गौर करने वाली बात यह है कि नए शिक्षा सत्र के लिए जिला के लगभग सभी प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत जनवरी-फरवरी में ही शुरू हो गई थी। कुछ कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया ही अब चल रही है और वह भी लगभग अंतिम दौर में ही है। नया शिक्षा सत्र भी चार दिन पूर्व शुरू हो चुका है। लगभग सभी स्कूलों में 1 अप्रैल से पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए ज्यादातर अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों के लिए किताबें और यूनिफॉर्म भी स्कूलों द्वारा नियत दुकानों से काफी दिन पूर्व ही खरीदी जा चुकी हैं। ऐसे में शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद प्राइवेट स्कूलों पर दुकान विशेष से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं करने का प्रतिबंध लगाने या उनके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने की औपचारिकता निभाना समझ से परे हैं।

    किताबों की सूची पोर्टल पर उपलब्ध कराने की सूचना भी देर से

    करीब एक सप्ताह पूर्व ही शिक्षा विभाग द्वारा यह जानकारी भी सार्वजनिक की गई थी कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा कोर्स में लागू की गई किताबों की सूची जिले के एनआईसी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। यह सूचना भी अधिकतर अभिभावकों द्वारा किताबें खरीदने अथवा स्कूलों द्वारा उन्हें ऐसा करने के लिए बाध्य कर दिए जाने के बाद ही जारी की गई थी। तब तक प्राइवेट स्कूलों से संबद्ध दुकानदार चांदी काट चुके थे जिससे अभिभावक खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

    अभिभावकों को यह डर भी

    अभिभावक चाह कर भी कभी प्राइवेट स्कूलों की ज्यादतियों की शिकायत दर्ज नहीं करा पाते हैं। इसकी वजह उनका यह डर है कि अगर उन्होंने शिकायत की तो स्कूल प्रबंधन उनके बच्चे के भविष्य को नुकसान पहुंचा सकता है। रतलाम में पूर्व में ऐसे उदाहरण समय-समय पर आ भी चुके हैं। फिर अभिभावकों को यह भी यकीन है कि उनके द्वारा शिकायत करने के बाद भी प्राइवेट स्कूलों का कुछ नहीं होगा। जिला शिक्षा विभाग हो या अन्य विभाग, स्कूलों को अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर का बताकर अपनी असमर्थता ही दर्शाएंगे, खासकर सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले और इंटरनेशनल नाम का तमगा लगाने वाले स्कूलों को लेकर।

    ...और उधर ऐसी कार्रवाई, अभिभावकों को भरोसा भी दिलाया

    एक तरह रतलाम जिले में कागजी खानापूर्ति और औपचारिकताओं का प्रैक्टिकल हो रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के जबलपुर जिले में प्रशासन ने 34 प्राइवेट स्कूलों के विरुद्ध एफआईआर ही दर्ज करवा दी। एफआईआर दुकान विशेष से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य करने सहित अभिभावकों को अन्य तरीकों से टॉर्चर करने के लिए दर्ज हुई है। इतना ही नहीं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि शिकायत दर्ज कराने पर उनके बच्चे के भविष्य के साथ प्राइवेट स्कूल वाले कुछ नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा है कि ऐसा करने वाले स्कूलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें, जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना का रतलाम कनेक्शन भी रहा है। वे रतलाम में सन 2000 से पहले डिप्टी कलेक्टर रह चुके हैं।

    ]]>
    Fri, 05 Apr 2024 22:59:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शाबाश बच्चों ! सीएम राइज विनोबा स्कूल की 3 छात्राएं 9वीं और 11वीं की जिलास्तरीय मेरिट में, कक्षा 9 अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यार्थी रहे प्रथम श्रेणी https://acntimes.com/3-girl-students-of-CM-Rise-Vinoba-School-are-in-the-district-level-merit-of-9th-and-11th https://acntimes.com/3-girl-students-of-CM-Rise-Vinoba-School-are-in-the-district-level-merit-of-9th-and-11th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला मुख्यालय पर स्थित सीएम राइज विनोबा स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 9 और 11 की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। स्थानीय परीक्षा परिणाम  जिले के औसत परिणाम की अपेक्षा काफी बेहतर रहा है। कक्षा 9 के दो और 11 के 1 विद्यार्थी ने जिलास्तरीय मेरिट में स्थान बनाया है। संस्था के कक्षा 9 अंग्रेजी माध्यम के तो शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी आर्जित की।

    जानकारी के अनुसार सीएम राइज विनोबा स्कूल की कक्षा 9 में 69 में से 52 अर्थात 75% और कक्षा 11 में 48 में से 43 अर्थात 90% फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। कक्षा 9 अंग्रेजी माध्यम के सभी 20 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 11 में गणित संकाय का परीक्षा परिणाम 100% रहा है। गत वर्ष की तुलना में संस्था के परीक्षा परिणाम में कक्षा 9 और 11 में क्रमशः 21% और 8% की वृद्धि हुई है। इस वर्ष पूरे जिले का औसत परीक्षा परिणाम कक्षा 9 का 52% तथा कक्षा 11 का 68% रहा। इस लिहाज से सीएम राइज विद्यालय विनोबा रतलाम का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण प्रस्तुत किया है।

    स्कूल ही नहीं, जिला स्तर पर भी दिखाया दम

    विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा लक्ष्या जैन ने विद्यालय में सर्वाधिक 94% अंक प्राप्त किए। वहीं शगुन रेगा, श्रद्धेय राजपुरोहित और रानी मालवीय ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। कक्षा 11 में प्रिया राजपुरोहित ने 86% अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें से प्रिया राजपुरोहित कक्षा 11 जबकि लक्ष्या जैन और शगुन रेगा ने कक्षा 9 की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है।

    शिक्षकों ने जताई प्रसन्नता

    विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, परीक्षा प्रभारी सीमा अग्निहोत्री, शोभा ओझा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्मरण रहे विद्यार्थियों के खेल, साहित्य, विज्ञान और सांस्कृतिक उन्नयन के उच्चस्तरीय प्रयासों में संलग्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में संचालित इस शासकीय विद्यालय ने स्थानीय रिजल्ट में भी अपनी छाप छोड़ी है।

    ]]>
    Wed, 03 Apr 2024 23:04:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    RTE के तहत निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का दूसरा चरण शुरू, 2 से 4 अप्रैल तक अपडेट होगी स्कूलों की पसंद, जानिए& इसके लिए कौन पात्र या अपात्र है https://acntimes.com/Second-phase-of-free-admission-in-private-schools-under-RTE-begins https://acntimes.com/Second-phase-of-free-admission-in-private-schools-under-RTE-begins एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए दूसरे दौर की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी हो गया है। प्रक्रिया 18 अप्रैल को पूरी होगी।

    RTE के तहत होने वाले दूसरे दौर के फ्री एडमिशन के लिए आवेदकों द्वारा स्कूलों की पसंद 2 से 4 अप्रैल तक अपडेट की जाएगी। इसकी लॉटरी 8 अप्रैल को निकलेगी। 12 से 18 अप्रैल तक स्कूल का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद स्कूल में प्रवेश और संबंधित स्कूल द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से एडमिशन की रिपोर्टिंग की जाएंगी।

    यह समय सारिणी ऐसे आवेदकों के लिए लागू होगी जिन्होंने सत्र 2024-25 के प्रथम चरण में आवेदन किया था एवं सत्यापन के उपरात्र पात्र पाए गए थे। जिन्हें प्रथम चरण में कोई स्कूल आवंटित नहीं हुआ अथवा प्रथम चरण में आवंटन के उपरांत संबंधित स्कूल में प्रवेश नहीं लिया है। ऐसे आवेदक सिर्फ च्वाइस अपडेट ही कर सकते हैं।

    यह प्रक्रिया इनके लिए नहीं है

    1. दूसरे दौर की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदकों को पृथक से आवेदन एवं सत्यापन करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन में केवल स्कूल की च्वाइस (पसंद) ही अपडेट की जाएगी।
    2. द्वितीय चरण में स्कूल स्वाइस अपडेट करने के लिए वे आवेदक पात्र नहीं होंगे जो सत्यापन के उपरांत अपात्र पाए गए थे।
    3. जिन आवेदकों को प्रथम चरण में स्कूल आवंटित हुआ है एवं आवंटित स्कूल में प्रवेश ले लिया वे द्वितीय चरण के लिए पात्र नहीं हैं।

    जिले में अभी तक हुए एडमिशन

    ]]>
    Wed, 27 Mar 2024 20:26:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Admission open : इस स्कूल में ऐसा क्या है खास कि पहले ही दिन 300 विद्यार्थी पहुंचे प्रवेश लेने, अफसर भी लगा रहे एप्रोच, 23 मार्च के बाद नहीं लिए जाएंगे आवेदन https://acntimes.com/Admission-open-This-school-is-special-300-students-arrived-on-the-first-day-to-take-admission https://acntimes.com/Admission-open-This-school-is-special-300-students-arrived-on-the-first-day-to-take-admission एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय विबोबा स्कूल को सीएम राइस स्कूल का दर्जा मिलते ही न सिर्फ इसका कायाकल्प हो गया है बल्कि यहां बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए लोगों में होड़ भी लगने लगी है। नए शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के पहले ही दिन 300 विद्यार्थी प्रवेश लेने के लिए पहुंच गए।

    रतलाम शहर में स्थित सीएम राइस शासकीय विनोबा स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि सिर्फ कक्षा 1, 6 और 9 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ही प्रक्रिया शुरू चल रही है। स्थान अभाव के कारण केवल रिक्त सीट पर ही प्रवेश होगा। इसके लिए 23 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। रिक्त सीटों की जानकारी विद्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है। प्रवेश लॉटरी के माध्यम से होगा। 

    पढ़ाई, यूनिफॉर्म और बस भी निःशुल्क

    प्राचार्य वोरा के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। यूनिफॉर्म भी संस्था द्वारा ही प्रदान की जाएगी। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भी न्यूनतम शुल्क निर्धारित है। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को सिर्फ यूनिफॉर्म का शुल्क देना होगा। विद्यालय में शासन द्वारा नि:शुल्क बस की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

    हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम होती है पढ़ाई

    उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर के अनुसार विद्यालय में अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में पढ़ाई की सुविधा है। दोनों माध्यमों में एनसीईआरटी का सिलेबस पढ़ाया जा रहा है। दोनों माध्यमों में पढ़ाने के लिए उच्च प्रशिक्षित और चयनित शिक्षकों की टीम है। विद्यालय की लोकप्रियता का अनुमान इसी बात से लगा सकते हैं कि पहले ही दिन 300 विद्यार्थियों ने विद्यालय की इन कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए आवेदन दिए हैं। नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2024 को शुरू हो जाएगा।

    अफसर और वीआईपी भी लगा रहे एप्रोच

    सीएम राइज स्कूल प्रवेश दिलवाने के लिए सिर्फ आमजन ही नहीं, खास भी रुचि ले रहे हैं। आलम यह है कि कई अफसर भी अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए एप्रोच लगाने में पीछे नहीं हट रहे। गत वर्ष भी जिले की एक महिला अधिकारी ने तो अपने दो बच्चों की पढ़ाई के लिए इसी विद्यालय को प्राथमिकता दी थी। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक भी अपने बच्चों को यहीं पढ़ाने में गर्व महसूस कर रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है कि यहां के शिक्षकों का अध्यापन के प्रति समर्पण, लगन और मेहनत। इसके चलते यह संस्था सिर्फ एक विद्यालय नहीं बल्कि संस्कार शाला के रूप में अपनी पहचान बना रही है।

    ]]>
    Wed, 20 Mar 2024 01:10:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम की भव्या तिवारी LLM की प्रावीण्य सूची में अव्वल, विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा 9 अप्रैल को होने वाले समारोह में दिया जाएगा गोल्ड मैडल https://acntimes.com/Bhavya-Tiwari-of-Ratlam-tops-the-merit-list-of-LLM-will-get-gold-medal https://acntimes.com/Bhavya-Tiwari-of-Ratlam-tops-the-merit-list-of-LLM-will-get-gold-medal एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम की बेटी भव्या तिवारी ने कानून की पढ़ाई एलएलएम में उल्लेखनीय सफलता पाई है। भव्या ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मैडल से नवाजी जाने वाली विद्यार्थियों में शामिल हो गई हैं। उन्हें 9 अप्रैल को विक्रम विश्विद्यालय द्वारा आयोजित समारोह में गोल्ड मैडेल प्रदान किया जाएगा।

    विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन ने मंगलवार को विभिन्न परीक्षाओं में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी की। इसमें भव्या का नाम एलएलएम की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में पहले स्थान पर होने से गोल्ड मैडल से सम्मानित की जाने वाली स्टूडेंट में शुमार हैं।

    LLB में मिले थे दो गोल्ड मैडल

    बता दें कि, इससे पूर्व एलएलबी की परीक्षा में भव्या तिवारी ने दो गोल्ड मैडल जीते थे। एक गोल्ड मैडल पूरे विक्रम विश्वविद्यालय में प्रथम आने के लिए और दूसरा बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द लॉ का अवॉर्ड प्राप्त होने के लिए दिया गया था। भव्या वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी की पुत्री हैं। उन्होंने स्थानीय रॉयल कॉलेज से विधि की पढ़ाई की है।

    ]]>
    Tue, 19 Mar 2024 22:49:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा : रतलाम जिले में 17665 नव साक्षरों ने परखा अपना अक्षर ज्ञान, सबसे ज्यादा सैलाना विकासखंड में सम्मिलित हुए https://acntimes.com/Navbharat-literacy-assessment-test-completed-in-Ratlam-district https://acntimes.com/Navbharat-literacy-assessment-test-completed-in-Ratlam-district एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा राज्य शासन के आदेशानुसार देश एवं प्रदेश के साथ-साथ रतलाम जिले में भी नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें पूरे जिले में 17 हजार 665 नव साक्षरों ने परीक्षा दी।

    जिला समन्वयक ज्ञानेश्वर परिहार के अनुसार परीक्षा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चली। समय का कोई बंधन नहीं होने से इस अवधि के दौरान नव साक्षर अपनी सुविधा अनुसार केंद्रों पर आते गए और परीक्षा में सम्मिलित होते गए। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी परीक्षा के साथ ही संपन्न होता रहा। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

    सबसे ज्यादा नव साक्षरों ने सैलाना विकासखंड में दी परीक्षा

    सैलाना विकासखंड के समन्वयक डॉ. रविंद्र उपाध्याय ने बताया अपनी तरह की अनूठी परीक्षा में सबसे ज्यादा 4206 नव साक्षर सैलाना विकासखंड में सम्मिलित हुए। दूसरे नंबर पर बाजना विकासखंड रहा जहां 3402 नव साक्षरों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार रतलाम विकासखंड 3281 के आंकड़े के साथ तीसरे, आलोट विकासखंड 2893 के साथ चौथे नंबर पर रहा। जावरा विकासखंड में 2281 तथा पीपलौदा विकासखंड में 1713 नव साक्षरों ने परीक्षा दी। इस तरह ये दोनों विकासखंड संख्या के मान से क्रमशः पांचवें और छठे नंबर पर रहे।

    यह खबर पढ़ी क्या... ? नवभारत साक्षरता मूयांकन परीक्षा 17 मार्च को, जिला एवं विकासखंड समन्वयक ने कलेक्टर को दी जानकारी

    ]]>
    Mon, 18 Mar 2024 05:33:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज BHMS प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा, समृद्धि, हर्षकुमार व तुषार को मिली विशेष सफलता https://acntimes.com/District-Homeopathic-Medical-College-BHMS-first-year-exam-result-was-the-best https://acntimes.com/District-Homeopathic-Medical-College-BHMS-first-year-exam-result-was-the-best एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म.प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बीएचएमएस प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रतलाम का परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा।

    परीक्षा में कॉलेज की सम्रद्धि बाबेल ने 1000 में से 702 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हर्ष कुमार पटेल ने 673 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं तुषार जादव ने 668 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में हर्ष है।

    डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग तथा महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश उपाध्याय आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

    ]]>
    Sun, 17 Mar 2024 21:09:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्य प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों शिक्षा सत्र 2024&25 में इतने दिनों की मिलेगी छुट्टी, जानिए& छुट्टियों का शेड्यूल https://acntimes.com/Holiday-declared-for-school-students-and-teachers-in-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/Holiday-declared-for-school-students-and-teachers-in-Madhya-Pradesh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । स्कूली शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश से स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अवकाश का ऐलान कर दिया है। नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से ही शुरू होगा। इस बार भी ग्रीष्मावकाश 1 मई से ही शुरू होगा। यह विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग होगा। इसके अलावा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश भी निर्धारित कर दिए हैं।

    ]]>
    Tue, 12 Mar 2024 11:12:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    फेयरवेल पार्टी : ‘तेरे जैसा यार कहां...’ गाने पर इमोशनल हुए स्टूडेंट, शुभम मिस्टर फेयरवेल, इलसा मिस फेयरवेल तो सिद्धि ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनीं https://acntimes.com/Farewell-to-final-year-pharmacy-students-of-Royal-Group-of-Institution-Ratlam-3641 https://acntimes.com/Farewell-to-final-year-pharmacy-students-of-Royal-Group-of-Institution-Ratlam-3641 रॉयल कॉलेज के फार्मेसी विभाग में सम्पन्न हुआ स्टूडेंट का फेयरवेल समारोह 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फार्मेसी अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर जूनियर और सीनियर स्टूडेंट ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। डीजे की धुन पर थिरक रहे स्टूडेंट ‘तेरे जैसा यार कहां...’ और ‘ये जिंदगी मिलेगी ना दोबारा...’ जैसे गीत बजते ही इमोशनल हो गए।

    फेयरवेल पार्टी का आयोजन सालाखेड़ी स्थित रॉयल कैंपस पर हुआ। मस्ती की इस पाठशाला के दौरान स्टूडेंट्स ने डीजे की धुन पर डांस किया। कार्यक्रम में रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया उपस्थित रहे। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपने जीवन के अनुभव साझा किए। गुगालिया ने स्टूडेंट्स को कॉलेज के जीवन की यादें संजोए रखने एवं आनंद के पल को जीने के तरीके भी बताए। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

    सीनियर्स को दिए टाइटल

    समारोह के दौरान जूनियर्स ने सभी सीनियर्स को टाइटल दिए। फेयरवेल पार्टी में शुभम कुमार को मिस्टर फेयरवेल, इलसा खान को मिस फेयरवेल का अवॉर्ड दिया गया। वहीं सिद्धि वर्मा स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुनी गईं।

    ये उपस्थित रहे

    निर्देशक डॉ. उबेद अफजल, प्रशासक डॉ. दिनेश राजपुरोहित, प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, विभागाध्यक्ष डॉ. अमित शर्मा, कपिल केरोल, जगदीश डूके, दीपिका कुमावत आदि उपस्थित रहे। फेयरवेल कार्यक्रम की संयोजक प्रो. शगुफ्ता खान रहीं। संचालन छात्रा अदिति त्रिवेदी, निधि, मुस्कान धाकड़ व कुन्दन पाल ने किया।

    ]]>
    Thu, 07 Mar 2024 19:15:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेल&खेल में विज्ञान : बच्चों ने खुद बनाई घट्टी (चक्की) और घुमाकर जाना कि दादी मां और नानी मां अनाज पीसने के लिए घट्टी का हत्था परिधि के पास क्यों होता है https://acntimes.com/Children-understood-the-concept-of-science-by-making-a-mill-and-rotating-it https://acntimes.com/Children-understood-the-concept-of-science-by-making-a-mill-and-rotating-it एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हमारी दादी माँ और नानी माँ दाल पीसने की परम्परागत घट्टी का हत्था परिधि के पास ही क्यों लगाती थी? यह बच्चों ने स्वयं की घट्टी बनाकर और घुमाकर देख लिया और सीख भी लिया। आश्चर्य ! खाली बोतल देखते ही देखते पिचक गयी तो सबने बजायी ताली।

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर बुधवार को पिपलौदा के बच्चे बने साक्षी साइंस के कईं प्रयोगों के। स्वयं करके सीखने के साथ इन प्रयोगों के पीछे का साइंस भी समझा। रतलाम द यूनिक सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान संचारक गजेंद्र सिंह राठौर की साइंस कार्यशाला हुई।

    विकसित भारत के लिए स्वदेशी ज्ञान पर हुई साइंस कार्यशाला

    विज्ञान संचारक राठौर के मार्गदर्शन में 60 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित ज्ञान को स्वयं मॉडल बनाकर, गतिविधि करके सीखा। डोरी पर दौड़ता रॉकेट, खारे पानी में तैरने और घनत्व का संबंध, फव्वारे पर नाचती गेंद, हैंड पम्प का लंबा हत्था रखने के फायदे पर क्रियात्मक मॉडल द्वारा समझ, वायु दाब के नए और प्रचलित प्रयोग, संवेग और कोणीय संवेग के कांसेप्ट पर मॉडल आधारित गतिविधि, दाब की अवधारणा, द्रव्यमान और भार, रसायनों पर आधारित साइंस, न्यूटन के नियम आदि कई कांसेप्ट पर विद्यार्थियों नवक्रियात्मक रूप से स्वयं करके देखे।

    कम या शून्य लागत से की गतिविधियां

    प्रयोग की समस्त सामग्री या तो कम लागत की थी या शून्य लागत की घरेलू सामग्री। गुब्बारे, धागा, स्ट्रॉ, कांच के ग्लास, कीप, प्लास्टिक की वेस्ट बॉटल, पुराने फेंकने लायक डिब्बे आदि सामग्री का उपयोग किया गया। यूनिक क्लब के संयोजक पुनीत जैन ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित गजेंद्र सर की ये कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और विज्ञान के दृष्टिकोण को जगाने वाली रही।

    विद्यार्थियों के अनुभव

    कार्यशाला में भाग ले रहे कक्षा 6 के विद्यार्थी नाव्या नोकवाल बताती है कि साइंस एक्टिविटी में कांसेप्ट कैसे पकड़ें, ये सीखने को मिला। प्रतिभागी छात्र रियांश (कक्षा 7) ने बताया है कि रॉकेट के सिद्धांत को समझने का अवसर एक्टिविटी से मिला। यूनिक कॉन्वेंट के छात्र अरसिन मंसूरी ने संवेग और ऊर्जा संरक्षण पर आधारित प्रयोग को मजेदार बताया। संचालन पुनीत जैन ने किया। आभार अदिति देराश्री ने माना।

    ]]>
    Wed, 28 Feb 2024 22:49:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन निःशुल्क एडमिशन शुरू : कब, क्या और कैसे होगा यह जानने के लिए पढ़िए यह खबर https://acntimes.com/RTE-Process-of-online-application-for-admission-in-private-schools-started https://acntimes.com/RTE-Process-of-online-application-for-admission-in-private-schools-started एसीएन टाइम्स @ भोपाल । अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के एडमीशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्रताधारी इच्छुक आवेदक को अपने क्षेत्र के पोर्टल पर कक्षावार प्रदर्शित गैर अनुदान मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कराने होंगे। आवेदनों के सत्यापन के बाद स्कूलों का आवंटन होगा। तत्पश्चात स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। यह प्रक्रिया 5 अप्रैल को पूरी होगी।

    राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा परिपत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार कमजोर एवं वंचित समूह के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होंगे। इसके लिए अपनी समग्र आईडी तथा आधार सत्यापन करवाना जरूरी होगा। आवेदन के निर्धारित तारीख एवं निर्धारित सत्यापन केंद्र पर मूल दस्तावेजों से सत्यापन कराना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने और इसमें त्रुटि सुधार का काम 3 मार्च तक कर सकेंगे।

    आवेदन के सत्यापन का कार्य 5 मार्च तक चलेगा। आवेदनों का सत्यापन शासकीय जन शिक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। सत्यापन के बाद रेंडम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा स्कूल का आवंटन किया जाएगा। चयनित आवेदकों को एसएमएस द्वारा सूचना देने का कार्य 7 मार्च को किया जाएगा। स्कूल आवंटन के उपरांत अशासकीय स्कूल में प्रवेश के लिए उपस्थित होने तथा स्कूल द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिंग 11 से 19 मार्च तक किया जाएगा।

    दूसरे चरणों की सीटें 21 मार्च को प्रदर्शित होंगी

    दूसरे चरण के प्रवेश के लिए रिक्त सीटों को पोर्टल पर प्रदर्शन 21 मार्च को होगा। दूसरे चरण हेतु स्कूलों की चॉइस अपडेट करने का काम 22 से 26 मार्च को होगा। द्वितीय चरण से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा स्कूल का आवंटन 28 मार्च को किया जाएगा। स्कूल में प्रवेश हेतु उपस्थित होने तथा स्कूल द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिंग 30 मार्च से 5 अप्रैल तक की जाएगी।

    इन्हें होगी निःशुल्क प्रवेश की पात्रता

    प्रवेश के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार ऐसे बच्चे जिनके अभिभावक वंचित समूह के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, वन भूमि के पट्टाधारी परिवार, विमुक्त जाति, निशःक्त बच्चों तथा एचआईवी ग्रस्त बच्चे पात्र होंगे। इसी प्रकार कमजोर वर्ग के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार के बच्चे, अनाथ बच्चे, कोविड-19 से माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु के कारण अनाथ बच्चों की शिक्षा, आर्थिक सहायता का खाद्य सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना के हितग्राही जिनमें पात्र आवेदक निम्न अनुसार होंगे- जैसे परिवार से अभिप्राय पति-पत्नी और उन पर आश्रित बच्चों से हैं।

    माता-पिता की कोविड-19 से मृत्यु हुई हो या माता-पिता का निधन पूर्व में हो गया था, उनके अभिभावक की कोविड-19 से मृत्यु हुई हो या माता-पिता में से किसी एक का पूर्व में निधन हो चुका है तथा अब दूसरे की कोविड-19 से मृत्यु हुई है। इसी प्रकार कोविड-19 से मृत्यु का अभिप्राय ऐसी किसी भी मृत्यु से है जो 1 मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक की अवधि में हुई। इसके अलावा बाल हितग्राही के मामले में संरक्षक का चिन्हांकन योजना के अंतर्गत कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।

    ]]>
    Sat, 24 Feb 2024 06:30:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इंतिहा इंतजार की : अन्य जिलों में शिक्षकों को मिल चुकी है क्रमोन्नति, रतलाम में 6 वर्ष से कर रहे इंतजार, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने DEO को सौंपा ज्ञापन https://acntimes.com/Teachers-submitted-memorandum-to-District-Education-Officer-for-promotion https://acntimes.com/Teachers-submitted-memorandum-to-District-Education-Officer-for-promotion एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश में शासकीय सेवा में 12 एवं 24 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके अध्यापक संवर्ग के लोकसेवकों क्रमोन्नति की प्रक्रिया कई माह से प्रचलित है। अधिकतर जिलों में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसे लेकर आदेश भी जारी हो चुके हैं। रतलाम जिले में यह प्रक्रिया बहुत धीमी गति से चल रही है। अभी तक इसके आदेश जारी नहीं होने से जिले के शिक्षकों में रोष व्याप्त है।

    यह बात आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने यह बात जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा से ज्ञापन देने के दौरान कही। गौड़ ने कहा कि जो मांग 6 वर्ष पहले पूरी होना चाहिए थी, उसका आज भी कोई अता-पता नहीं है। जब भी हम ज्ञापन, रैली या धरना की योजना बनाते हैं तो अधिकारी किसी न किसी बहाने जिले में धारा 144 लगा देते हैं। कभी-कभी कहीं चुनाव आ जाने का बहाना बनाते हैं तो कभी आचार संहिता आड़े आ जाती है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब तक अपना अधिकार नहीं मिल जाता तब तक हम जिलाधीश, जिला शिक्षा अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से गुहार लगाते रहेंगे।

    भारी नुकसान हो चुका है शिक्षकों को- प्रकाश शुक्ला

    संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने बताया कि वैसे ही शिक्षकों को भारी नुकसान हो चुका है। 12 वर्षीय क्रमोन्नति की पात्रता उन सभी शिक्षकों को है, जिनकी नियुक्ति 2006 से लेकर 2010- 11 के बीच हुई है। इनके क्रमोन्नति आदेश 2018, 2019, 2020, 2021, 2022 व 2023 तक हो जाना चाहिए थे, जो आज तक नहीं हुए। जिला उपाध्यक्ष हरिराम जाटवा ने बताया कि क्रमोन्नति के साथ ही जिले के कुछ शिक्षकों को अभी तक डीए का एरियर नहीं मिला। इससे शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    हर माह हो रहा 5 से 8 हजार रुपए का नुकसान- विनोद यादव

    संभागीय उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि क्रमोन्नति समय पर न मिलने से पात्र शिक्षकों को हर माह 5 से 8 हजार के बीच नुकसान हो रहा है। जिनकी क्रमोन्नति 2018 में लगना थी उसको लगभग 3 से 4 लाख का नुकसान हो चुका है। यादव ने कहा कि जब जनजातीय कार्य विभाग के शिक्षकों क्रमोन्नति का लाभ पहले से ही मिल रहा है तो शिक्षा विभाग के शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ मिलने में क्या परेशानी है।

    संभागीय अध्यक्ष शुक्ला ने उपलब्ध कराए अन्य जिलों के आदेश

    जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा ने संघ पदाधिकारियों से कहा कि यदि किसी जिले में क्रमोन्नति के आदेश जारी हुए हैं तो बातएं। इस पर संभाग अध्यक्ष शुक्ला ने जिला शिक्षा अधिकारी को कई जिलों में शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश प्रेषित किए और दिखाए। मुलाकात और ज्ञापन देने के दौरान राजेंद्र सिंह राठौर, सुरेशचंद्र जगदेव, टीनू सियाग, सागर डामर, सुंदरलाल कोराल, चंपालाल धाकड़, अर्जुन राठौर, दिनेश व्यास, गणेश चौहान, रामलाल मुनिया, विजय डोडियार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 17 Feb 2024 21:54:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सत्य साईं विद्या विहार स्कूल की मनमानी पर कलेक्टर ने चलाया सख्ती का डंडा तो प्रबंधन लौटाने लगा अभिभावकों से वसूला गया विलंब शुल्क https://acntimes.com/Private-school-returning-late-fees-after-collectors-strictness https://acntimes.com/Private-school-returning-late-fees-after-collectors-strictness एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार की सख्ती का असर निजी स्कूलों की मनमानी पर नजर आने लगा है। शहर के सत्य साईं विद्या विहार स्कूल के प्रबंधन ने अभिभावकों से वसूला गया विलंब शुल्क लौटाना शुरू कर दिया है।

    जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने बताया कि सत्य साईं विद्या विहार स्कूल द्वारा फीस देरी से जमा करान वालों से 25 रुपए प्रति दिन के हिसाब से विलंब शुल्क लिया जा रहा था। अभिभावकों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की। मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय को नोटिस जारी किया। इसमें विलंब शुल्क वसूलने का आदेश निरस्त कर अभिभावकों से वसूली गई राशि लौटाने की हिदायत दी। इसका असर होते ही मनमानी पर उतारू स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को विलंब शुल्क लौटाना शुरू कर दिया है। इसके लिए अभिभावकों ने कलेक्टर लाक्षाकार के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

    ]]>
    Wed, 14 Feb 2024 09:35:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    परीक्षा से न हों भयभीत, इस तरह योजनाबद्ध तैयारी करें, क्योंकि परीक्षा में पास होना बहुत आसान है& गजेंद्र सिंह राठौर https://acntimes.com/Prepare-for-the-exam-like-this-it-is-easy-to-pass-the-exam https://acntimes.com/Prepare-for-the-exam-like-this-it-is-easy-to-pass-the-exam परीक्षा की तैयारी, परीक्षा देने का सही तरीका जानें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सीएम राइज विनोबा स्कूल के उप प्राचार्य गजेंद्रसिंह राठौर

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। आने वाले दिनों में अन्य परीक्षाएं भी होनी हैं। ऐसे दौर में विद्यार्थियों में प्रश्नपत्र के स्वरूप और तैयारी को लेकर बहुत तनाव रहता है। यह तनाव कैसे दूर हो? परीक्षा की तैयारी कैसे करें? और परीक्षा कैसे दें?

    इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए #एसीएन_टाइम्स ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक और सीएम राइज विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल रतलाम के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर  विद्यार्थियों से टिप्स जाने। आप परीक्षार्थी हैं तो इन टिप्स को अपना कर न सिर्फ तनाव मुक्त रह सकते हैं, बल्कि परीक्षा में बेहतर कर सकते हैं। 

    टिप्स-1 : भयभीत न हों, योजना बनाकर बढ़ें

    स्टूडेंट्स परीक्षा से भयभीत न हो। बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। एक के बाद एक सभी पेपर पेपर होंगे, परन्तु इनमें उत्तीर्ण होना बेहद आसान है। अगर स्टूडेंट्स किसी कारण से  वर्ष भर गम्भीरता से पढ़ाई नहीं कर पाए हैं तो तो भी केवल प्रश्न-पत्र के गैप के दिनों में भी योजना बनाकर पढ़ने से अच्छे अंक लाकर उत्तीर्ण हो सकतें हैं।

    टिप्स-2 : प्रश्नपत्र का स्वरूप समझना जरूरी

    माध्यिमक शिक्षा मंडल मप्र की 10th बोर्ड में अंग्रे़जी को छोड़कर प्रश्न पत्र में कुल 23 प्रश्न होते हैं। सभी विषयों का प्रश्नपत्र 75 अंक का रहता है। इनमें परीक्षा में 12 प्रश्न 2-2 अंक के अर्थात कुल 24 अंक के प्रश्न ऐसे पूछे जाते हैं जिनके उत्तर सिर्फ 2 लाइन के होंगे। इन 12 प्रश्नों में से 3-4 के सही उत्तर भी आपको उत्तीर्ण करवाने में सहायक हो सकते हैं।

    टिप्स-3 : बहुविकल्पीय (ऑब्जेक्टिव) प्रश्नों को दे प्राथमिकता

    अब सवाल यह उठता है कि 23 प्रश्नों में से सिर्फ लघुउत्तरीय 3-4 प्रश्नों के उत्तर देने से कैसे उत्तीर्ण होंगे? तो इसका उत्तर है, यह प्राप्त नहीं है। उत्तीर्ण होने के लिए आपको यह भी करना होगा। प्रश्नपत्र में 30 अंक के ऑब्जेक्टिव (बहुविकल्पीय) प्रश्न पूछे जातें हैं। अगर उनमें से आधे भी सही हो गए तो 15 अंक मिल जाएंगे। फिर सही जोड़ी, सत्य-असत्य में थोड़ी सी समझ से उत्तर देने से परिणाम सकारात्मक आएगा।

    टिप्स-4 : पुराने प्रश्न-पत्रों जरूर हल करें

    पास होने के लिए 75 में से चाहिए 23 अंक। प्रायः देखने में आया है कि परीक्षा में किसी भी प्रश्नपत्र में 3 से 4 अंक वाले लगभग 21 अंक के प्रश्न ऐसे पूछे जाते हैं जो पूर्व के 5-6 वर्षों के प्रश्नपत्रों में पूछे जा चुके होते हैं। इसलिए परीक्षा की तैयारी करते समय पूर्व के प्रश्न-पत्रों में पूछे गए प्रश्नों को जरूर हल कर के देखें। ऐसे प्रश्न भी अंक बढ़ाने में सहायक होते हैं।

    टिप्स-5 : दोहराव वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास भी जरूरी

    कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और टॉपिक ऐसे होते हैं जिनसे जुड़े प्रश्न बार-बार परीक्षा में पूछे जाते हैं। ऐसे एक-दो प्रश्न लगभग हर परीक्षा में देखने को मिलते हैं। अगर परीक्षा से पहले ऐसे प्रश्नों और उनके उत्तर को याद करें तो आसानी से सफलता मिल सकती है।

    टिप्स-6 : ऐसे करें प्रश्नपत्रों के गैप के दिनों में तैयारी

    मुख्य परीक्षाओं में प्रश्न-पत्रों के बीच एक या उससे अधिक दिनों का गैप रहता है जिससे की परीक्षार्थी को अनावश्यक तनाव न हो। इसका सदुपयोग करना बहुत लाभदायक होता है। गैप में पहले वही पढ़ें जो आपने सालभर पढ़ा है, यानी उसका रिवीजन करें। पिछले 3 वर्षों में परीक्षा में आए ऑब्जेक्टिव (बहुविकल्पीय) और अन्य प्रश्नों को तैयार करें। जैसे कि इस वर्ष हो रही परीक्षा के लिए खासतौर पर 2023 के प्रश्नपत्र को अच्छे से हल कर लें। बोर्ड (माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल से जुड़े विद्यार्थियों के लिए) द्वारा जारी मॉडल प्रश्नपत्र में से भी ऑब्जेक्टिव और छोटे प्रश्नों को पढ़ लें। बड़े प्रश्न याद नहीं हो पा रहे हैं तो छोटे प्रश्न, परिभाषाओं, नियम, अंतर जैसे प्रश्न तैयार करें। परीक्षा में उत्तर देते समय भी इन्हें प्राथमिकता से करें। साथ ही सभी विषयों में बार-बार पूछे जाने वाले 20-25 छोटे महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन करके उनकी तैयारी कर लें।

    हरेक विषय में इन प्रश्नों और ऑब्जेक्टिव के चयन में अपने विषय शिक्षक की सलाह को ध्यान में रखें। उनसे पूछें कि- अब पेपर के गैप में कौन-कौन से महत्वपूर्ण प्रश्न तेयार हो जाएंगे। उनके बताए अनुसार उनसे उनकी तैयारी के टिप्स भी लें। मौजूदा परीक्षा में भी प्रश्नपत्रों में पर्याप्त गैप है, इतने समय में तैयारी हो जाएगी।

    टिप्स-7 : परीक्षा में ऐसे लिखें

    पहले वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करें, उनमें भी जो एक बार में याद हो उन्हें कर लें, बाकी के लिए जगह छोड़ दें। जो प्रश्न अच्छा तैयार हो उसे सबसे पहले लिखें चाहे वो पेपर में बाद में ही क्यों न पूछा गया हो। कहा भी गया है कि "वेल बिगन इज हाफ डन"। ध्यान रहें कोई प्रश्न न छोड़ें। उसका उत्तर याद न भी हो तो भी कुछ न कुछ उस प्रश्न से सम्बन्धित अवश्य लिखें। कई बार प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से होने पर प्रयास करने वाले विद्यार्थियों को बोनस अंक मिलतें हैं। अंत में एक बार अवश्य देखें कि कोई ऑब्जेक्टिव या प्रश्न छूट न जाए। जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें। पेपर होने पर भी पूरे समय परीक्षा हॉल में रुकें और स्वयं द्वारा लिखे उत्तरों का परीक्षण करें। समय बचे तो ऑब्जेक्टिव को पुनः ध्यान से पढ़ लें। राइटिंग न बिगड़ने दें। दूर-दूर और साफ-सुथरा लिखें। इस तरह से उत्तीर्ण होना बेहद आसान है, आत्मविश्वास बनाएं रखें।

    ]]>
    Sun, 11 Feb 2024 00:11:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल और बासिंद्रा संकुल के 30 प्राथमिक स्कूलों में हुआ एफएलएन मेले का आयोजन https://acntimes.com/FLN-fairs-were-organized-for-the-physical-mental-and-linguistic-development-of-children-of-primary-classes https://acntimes.com/FLN-fairs-were-organized-for-the-physical-mental-and-linguistic-development-of-children-of-primary-classes FLN मेले में बच्चों की शारीरिक, मानसिक, भाषा विकास और क्षमताओं का हुआ मूल्यांकन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर स्कूलों में बच्चों की शारीरिक, मानसिक और भाषा विकास के साथ उनकी क्षमताओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के सीएम राइज शासकीय विनोबा स्कूल और बासिंद्रा के 40 प्राथमिक विद्यालयों में एएफएलन मेलों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों की श्रमताओं का मूल्यांकन करने के साथ ही उन्हें शारीरिक, मानसिक और भाषागत विकास के आड़े आने वाली कमजोरियों पर विचार विमर्श क्या गया।   

    रतलाम शहर में स्थित सीएम राइज शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय विनोबानगर में एफएलएन मेला आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों और उनके पालकों वाले इस मेले में विभिन्न दक्षताएं रखी गयी थी। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास तथा भाषागत विकास के बारे में जाना। उन्होंने खेल-खेल में विभिन्न अवधारणों के बारे में जाना और समझा। गणित विषय की पूर्व तैयारी भी की। मेले में 98 विद्यार्थियों में से 91 विद्यार्थियों के पालकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंग्रेजी माध्यम के छात्र मानवेन्द्र के पालक फतेहसिंह सोनगरा ने कहा कि मेले में बच्चों की एक्टिविटी देखकर दिल खुश हो गया। ऐसे आयोजन लगातार होते रहना चाहिए।

    मेले का उद्घाटन प्राचार्य संध्या वोरा तथा उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने किया। मेले को सफल बनाने में प्रधान अध्यापक सीमा चौहान, अनिल मिश्रा, शिक्षक राजेन्द्र शर्मा, अजय मरमट, अमित झा, प्रदीप वैष्णव, सरिता राजपुरोहित, माधुरी तलेरा, कविता राठौड़ आदि ने पालकों को सूचना, उनकी उपस्थिति और अधिगम को सहज बनाने में सहयोग किया। 

    बासिंद्रा संकुल के 30 विद्यालयों में हुआ आयोजन

    बासिंद्रा संकुल के 30 विद्यालय में कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों के लिए एफएलएन मेलों का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों के रचनात्मक प्रयासों की झलक देखने को मिली। मेले का औपचारिक शुभारंभ शासकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ीखुर्द में जनशिक्षक हरीश भिंडवाल ने किया। प्रारंभ में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई स्टॉल पर बच्चों की कौशल क्षमताओं का प्रदर्शन देखा। मेले में विद्यालय के वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने स्वयं सेवक के रूप में प्रतिभागी विद्यार्थियों का परीक्षण कर उनकी क्षमता का आंकलन करने में सहयोग किया।

    प्रधानाध्यपक कंवरलाल चौहान ने बताया कि ऐसी गतिविधियों से स्कूली परिवेश में बच्चों का विभिन्न स्तर पर विकास होगा। जनशिक्षक भिंडवाल ने खेरखूंटा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य शासन द्वारा एफएलएन मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इनके अन्तर्गत निपुण भारत के निर्देशों में पालकों व समुदाय की सहभागिता को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। सामुदायिक सहभागिता और पालकों को बच्चों के दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले सीखने के अवसरों को कक्षा के अतिरिक्त घर पर कैसे मदद मिल सकती है? यह पता लगाना और बताना, इस मेले का मुख्य उद्देश्य है।

    ]]>
    Fri, 09 Feb 2024 19:50:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Exam Alert ! CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट की प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए जारी गाइडलाइन, डायबिटीज पीड़ित स्टूडेंट को मिलेगी यह सुविधा https://acntimes.com/CBSE-issued-guidelines-for-practical-exam-of-private-students-of-class-10th-and-12th https://acntimes.com/CBSE-issued-guidelines-for-practical-exam-of-private-students-of-class-10th-and-12th एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने एक नई गाइडलाइन जारी की है। यह कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट की प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर है। बोर्ड ने डायबिटीज पीड़ित विद्यार्थियों को लेकर भी गाइडलाइन जारी की है। दोनों गाइडलाइन सीबीएसई के वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जारी की गई है।

    जारी गाइडलाइन के अनुसार सीबीएसई द्वारा बीते दो वर्ष के प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित करेगा। एग्जाम निर्धारित केंद्रों पर होगी। इनमें एग्जामिनरों की नियुक्ति क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा और इंटरनल एग्जामिनरों की संबंधित स्कूल कर सकेंगे। बोर्ड ने बताया है कि स्टूडेंट्स की सूची एग्जाम वाले दिन ही पोर्टल पर अपलोड होगी। इस पर दोनों ही एग्जामिनर के हस्ताक्षर जरूरी होंगे। बोर्ड ने छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और समय नोट करने की सलाह दी है।

    मधुमेह पीड़ित स्टूडेंट के लिए यह होगी व्यवस्था

    सीबीएसई ने प्रथक से एक गाइडलाइन टाइप-1 डायबीटीज पीड़ित स्टूडेंट्स के लिए भी जारी की है। इसके अनुसार ऐसे स्टूडेंट्स पारदर्शी टिफिन में शुगर नियंत्रित करने वाली टैबलेट, कैंडी, फल, सैंडविच अथवा हाई प्रोटीन फूड्स परीक्षा केंद्र ले जा सकेंगे। वे 500 एमएल तक पानी, ग्लूकोमीटर, ग्लूकोज टेस्टिंग स्ट्रिप, इंसुलिन पम्प, सीजीएम मशीन तथा एफजीएम मशीन ले जाने की अभी अनुमति बोर्ड ने दी है। यह सुविधा तभी मिलेगी जब स्टूडेंट अपनी बीमारी को लेकर रजिस्ट्रेशन अथवा एलओसी जमा कराते समय जानकारी देंगे। ऐसा नहीं करने पर सुविधा भी नहीं मिलेगी।

    ]]>
    Thu, 08 Feb 2024 22:40:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    18 जनशिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी, संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं होने पर होगी कठोरी कार्रवाई, जानिए& किन जनशिक्षकों के नाम हैं शामिल https://acntimes.com/Show-cause-notice-issued-to-18-jan-shikshak-who-were-absent-in-the-orientation-program https://acntimes.com/Show-cause-notice-issued-to-18-jan-shikshak-who-were-absent-in-the-orientation-program एसीएन टाइम्स @ रतलाम जिला शिक्षा केंद्र द्वारा विगत 3 जनवरी को जिले के सभी जनशिक्षकों के लिए पिपलौदा में एफएलएन मेले में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बगैर सूचना के अनुपस्थित पाए गए 18 जनशिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उनके द्वारा असंतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    जिला परियोजना समन्वयक बी. के. पाटीदार ने बताया कि जिले के 18 जन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें आलोट के मेवाराम डोडियार, बाजना के गोपाल, गोंदीधर्मसी के अशोक कुमार, रोजाना के मिर्ज़ा मकसूद बेग, बर्डियागोयल के कैलाश वक्तरी, उत्कृष्ट स्कूल जावरा के असीम चौधरी, बालिका कमला नेहरू जावरा की केसर खान व मोहनलाल, पिपलियाजोधा के भगवानसिंह सिसौदिया, नंदकिशोर कारपेंटर, रिंगनोद के सौरभ गुप्ता, सरसी के शिवनारायण धाकड़, नगरा की संध्या जैन, धराड़ के महेंद्र सिंह भाटी, धौंसवास की ज्योति तिवारी, शिवपुरी के मनोज केसर, भीलों की खेड़ी के काशीराम अमजेरिया तथा बालक सरवन के रामसेवक सिंह शामिल हैं।

    ]]>
    Thu, 08 Feb 2024 20:38:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आयुर्वेद महाविद्यालय (आयुष ग्राम) का परीक्षा परिणाम शत&प्रतिशत रहा, छात्रा लीतू गिरासे, मनीषा लोधी और आशी दुबे ने हासिल की उल्लेखनीय सफलता https://acntimes.com/The-examination-result-of-Ayurveda-College-Ayush-Gram-ratlam-was-100-percent https://acntimes.com/The-examination-result-of-Ayurveda-College-Ayush-Gram-ratlam-was-100-percent एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.ए.एम.एस. द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल आयुष ग्राम रतलाम का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संस्था की तीन छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करी।

    परीक्षा परिणाम  में  लीतू गिरासे ने 1250  अंक में से 1103 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मनीषा लोधी 1065 अंक के साथ द्वितीय एवं आशी दुबे 1061 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम को लेकर सभी विद्यार्थियों में हर्ष व्याप्त है।

    डॉ. एस.एम. शर्मा  मेमोरियल  मेडिकल  फाउण्डेशन,  रतलाम  के संस्था संचालक डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, प्राचार्य डॉ. पुष्पेन्द्र पाण्डेय एवं समस्त टीचिंग स्टाफ तथा महाविद्यालय के प्रबंधक योगेन्द्र पुरी गोस्वामी आदि ने आयुर्वेद महाविद्यालय के टॉपर सहित सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई दी।

    ]]>
    Thu, 08 Feb 2024 18:23:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रसंगवश : परीक्षा तो परीक्षा है, परीक्षाओं से क्या डरना, सहजता से परीक्षा दो, तनावों को नहीं पालो& प्रो. अज़हर हाशमी https://acntimes.com/Incidentally-Exam-is-exam-why-be-afraid-of-exams-give-exam-with-ease https://acntimes.com/Incidentally-Exam-is-exam-why-be-afraid-of-exams-give-exam-with-ease माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। आगामी दिनों में अन्य परीक्षाएं भी होंगी। ऐसे विद्यार्थियों की चिंता जायज है लेकिन यह चिंता पालने का समय नहीं, बल्कि इस वक्त सहज और तनाव मुक्त रहना जरूरी है। इस खास मौके के लिए साहित्यकार चिंतक, विश्लेषक प्रो. अज़हर हाशमी द्वारा लिखी गई यह कविता सभी विद्यार्थियों के लिए तनाव मुक्त रखने में सहायक होगी। इसे पढ़ें और सहजता से परीक्षा दें। 

    सहजता से परीक्षा दो, तनावों को नहीं पालो! 

    सहजता से परीक्षा दो तनावों को नहीं पालो,

    जो पढ़ना आज है उसको कभी कल पर नहीं टालो!

    रखो तुम सोच को अच्छा तो अच्छा ही घटित होगा,

    यों अच्छे सोच को जीवन का पैमाना बना डालो!

    ---

    परीक्षा तो परीक्षा है, परीक्षाओं से क्या डरना,

    परीक्षा के लिए तुम अध्ययन का मंत्र अपना लो!

    परीक्षा दोगे तो निश्चित परीक्षा में सफल होगे,

    तुम अपने मन के साँचे में, इसी विश्वास को ढालो!

    ---

    परीक्षा-कक्ष में एकाग्रता से तुम परीक्षा दो,

    लिखो उत्तर, नहीं दृष्टि इधर या फिर उधर डालो!

    परीक्षा ऑनलाइन हो कि चाहे ऑफ़लाइन हो,

    परीक्षा धैर्य से देकर, सफलता-लक्ष्य को पालो!

    ---

    प्रो. अज़हर हाशमी

    (कविता हिंदी समाचार पत्र ‘पत्रिका’ से साभार)

    यह कविता प्रो. अज़हर हाशमी से सुनने के लिए नीचे दिए गए वीडियो के प्ले बटन पर क्लिक करें।

    ]]>
    Mon, 05 Feb 2024 21:14:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    न झुकें, न डरें, निरंतर आगे बढ़ें, क्योंकि जितना कठिन लक्ष्य उतनी बड़ी परीक्षा और वैसी ही सफलता& हेमलता शर्मा ‘भोली बेन’ https://acntimes.com/Dont-bow-down-dont-be-afraid-keep-moving-forward-Hemlata-Sharma-Bholi-Ben https://acntimes.com/Dont-bow-down-dont-be-afraid-keep-moving-forward-Hemlata-Sharma-Bholi-Ben गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने सीखे पर्सनालिटी डेवलपमेंट और टाइम मैनेजमेंट के गुर, करियर से जुड़ी जिज्ञासाएं भी शांत की

    एसीएन टाइम्स @ इंदौर । न कभी झुकें, न कभी डरें, बस मजबूती से लक्ष्य की ओर बढ़ें। सफलता आपके कदमों में होगी। आपको जब अत्यधिक मेहनत के बाद भी असफलता हाथ लगती है और सबसे अधिक हताशा और निराशा महसूस होती है, तब क्विट न करें। यही वह‌ क्षण है जब आपको सफलता मिलने वाली है क्योंकि ईश्वर आपकी परीक्षा ले रहा होता है।

    यह बात माता जीजाबाई शासकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं मोटिवेशन कार्यक्रम में वित्त सेवा अधिकारी हेमलता शर्मा ‘भोली बेन’ ने कही। उन्होंने कहा कि जितना कठिन लक्ष्य होता है, उतनी ही कड़ी परीक्षा से आपको गुजरना पड़ता है। इसलिए घबराएं नहीं, बस परिश्रम करते रहें। इसका कोई विकल्प नहीं होता, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।

    60 बेटियों ने की सहभागिता

    शर्मा ने छात्राओं को पर्सनालिटी डेवलपमेंट के साथ करियर गाइडेंस व टाइम मैनेजमेंट के टिप्स भी दिए। इसका लाभ दृष्टि बाधित छात्राओं सहित लगभग 60 बेटियों ने लिया। इससे पूर्व कार्यक्राम के शुभारंभ पर अतिथि का स्वागत किया गया। भोली बेन का परिचय अखिलेश द्विवेदी ने दिया। आयोजन में पीएससी से डॉ. कुशल जैन मौजूद रहे। कमला गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।‌

    ]]>
    Sun, 04 Feb 2024 11:15:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुजरा समय लौटकर नहीं आता, इसलिए अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय करें, सफलता ईमानदारी और दृढ़ निश्चय से संभव है& योगेश सिंह चौहान https://acntimes.com/The-time-passed-does-not-come-back-so-set-goals-according-to-your-interest-former-naval-officer-Yogesh-Singh https://acntimes.com/The-time-passed-does-not-come-back-so-set-goals-according-to-your-interest-former-naval-officer-Yogesh-Singh सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम में करियर मार्गदर्शन और वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार, शिक्षकों का हुआ सम्मान

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विद्यार्थी का बैकग्राउंड मायने नहीं रखता है। किसी भी माध्यम और परिवेश का विद्यार्थी ईमानदारी व दृढ़ निश्चय के साथ प्रयास करें तो सफलता सुनिश्चित है। एकेडमिक्स को बेहतर बनाना है और कांसेप्ट को समझना है। उन्होंने कहा कि जो समय गुजर गया, वह कभी लौट कर नहीं आता। इसलिए समय का सदुपयोग सही दिशा में करें। लक्ष्यहीन और दिशाहीन कार्य का कोई महत्व नहीं होता। यदि लक्ष्य अपनी रुचि का तय करेंगे तो मेहनत करने में भी मन लगेगा।

    उक्त विचार भारतीय नौसेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर (रिटा.) योगेश सिंह चौहान ने सीएम राइज विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल रतलाम में कही। वे दो दिवसीय  वार्षिकोत्सव एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हो चुके चौहान ने कहा कि साधन से ज्यादा कमिटमेंट महत्वपूर्ण होता है। इसमें औरों से किए गए कमिटमेंट के बजाय यदि हम खुद से कोई कमिटमेंट करते हैं और उसे पूरा करते हैं तो यह सफलता की गारंटी है।

    इंटरव्यू के वक्त पहली बार देखा था ट्रेन का आरक्षित कोच

    चौहान ने अपने जीवन का किस्सा साझा करते हुए बताया कि उनके पिता पुलिस विभाग में आरक्षक थे। वेतन भी काफी सीमित था और साधन भी। इसलिए वे चाह के भी यूपीएससी की तैयारी नहीं कर पाए, क्योंकि कोचिंग की फीस तुलना में पिता का वेतन बहुत ही कम था। इसलिए उन्होंने उन्होंने तय किया कि वे सेना का हिस्सा बनेंगे और इसके लिए प्रयास किए तो सफलता मिल ही गई। लंदन और यूरोप सहित अन्य देशों में सेवाएं दे चुके चौहान ने बताया कि उन्होंने ट्रेन का आरक्षित कोच भी तब देखा था जब वे इंटरव्यू के लिए जा रहे थे।

    उत्कृष्ट शिक्षकों का लाभ लें, संसाधनों का सदुपयोग करें

    मुख्य अतिथि योगेश सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी परिश्रमी है इसका प्रमाण आपके हाथों में मौजूद विभिन्न गतिविधियों में सफलता अर्जित करने के लिए मिले प्रमाण-पत्र हैं। इसलिए इसमें कमी नहीं आनी चाहिए। सिंह ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि आप ऐसी संस्था में पढ़ते हैं जहां सेवा को अपना कर्तव्य मानने वाले उत्कृष्ट शिक्षक हैं। इनका अधिक से अधिक लाभ लीजिए। आज हर घर में और हर हाथ में स्मार्ट फोन है, इंटरनेट की सुविधा है। इसका दुरुपयोग नहीं, बल्कि अपने बेहतर भविष्य के लिए सदुपयोग करें। चौहान ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए टिप्स भी दिए और ज्यादा से ज्यादा पढ़ने खासकर अखबार पढ़ने पर जोर दिया।

    सूबेदार मोनिका ठाकुर ने गया गीत

    समारोह की विशेष अतिथि म. प्र. पुलिस की सूबेदार मोनिका ठाकुर ने छात्राओं को करियर पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्कृति को बचाने और युवावस्था के भटकाव के दुष्प्रभाव भी बताए। पुलिस अधिकारी मोनिका ने वंदेमातरम् गीत भी प्रस्तुत किया। इससे पूर्व सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया।

    तत्पश्चात समारोह की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर सहित शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन और अतिथि परिचय उप प्राचार्य राठौर ने दिया। संस्था के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन मंजुलिका खरे ने किया।

    पुरस्कार मिले तो खिल उठे चेहरे

    संस्था में वर्षभर होने वाली विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, सर्वाधिक और शतप्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले और टीचर ऑफ द ईयर के रूप में चयनित शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

    इस दौरान विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत एवं अनेकता में एकता थीम पर नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन रूपाली जैन और हर्षिता सोलंकी ने माना। आभार मीनाक्षी अग्रवाल ने व्यक्त किया।

    विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगाई, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं

    दो दिवसीय वार्षिक पुरस्कार के पहले दिन प्राथमिक विद्यालय खंड के विद्यार्थियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. एल. डामोर ने पुरस्कृत किया। इस दौरान बच्चों ने अंग्रेजी स्किड का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा के मार्गदर्शन में विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। सीमा चौहान के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। संचालन प्रदीप वैष्णव ने किया। आभार अमित झा ने माना।

    ]]>
    Fri, 02 Feb 2024 01:20:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से मिला आईआईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, जनसंचार शिक्षा को मिलेगा महत्त्व और जुड़ेंगें नए आयाम& प्रो. संजय द्विवेदी https://acntimes.com/IIMC-got-the-status-of-deemed-university-Prof-Sanjay-Dwivedi https://acntimes.com/IIMC-got-the-status-of-deemed-university-Prof-Sanjay-Dwivedi प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से मिला आईआईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, जनसंचार शिक्षा को मिलेगा महत्त्व और जुड़ेंगें नए आयाम- प्रो. संजय द्विवेदी

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है। इसके लिए संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने प्रसन्नता जताई है। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि यह एक सपने के होने जैसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार बधाई की पात्र है।

    प्रो. द्विवेदी ने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री ने ही देश में संचार और मनोरंजन पर केंद्रित विश्वविद्यालय (कम्युनिकेशन एंड इंटरटेनमेंट यूनिवर्सिटी) की बात कही थी। उन्होंने यह बात नेशनल म्यूजियम ऑफ सिनेमा, मुंबई का शुभारंभ करते हुए यह बात कही थी। उनके इस मूल विचार के साथ ही आईआईएमसी को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। प्रो. द्विवेदी ने कहा कि इससे देश में जनसंचार शिक्षण को गंभीरता से लिया जाएगा और एक नई शुरूआत होगी। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि नए साल में मंत्रालय ने मीडिया जगत को बहुत खास सौगात दी है।

    वैश्विक स्तर पर बनेगा भारत के संचारकों का स्थान

    आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक ने कहा कि अब ज्ञान-विज्ञान के एक अनुशासन के रूप में लोग संचार की शिक्षा को गंभीरता से लेंगे और इसमें शोध-अनुसंधान का गंभीर काम भी प्रारंभ होगा। जनसंचार शिक्षा के लिए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (भोपाल), कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (रायपुर) और हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (जयपुर) जैसे तीन राज्य विश्वविद्यालय मीडिया और जनसंचार शिक्षा में महत्त्वपूर्ण  योगदान कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा आईआईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाए जाने के फैसले से वैश्विक स्तर पर भारत के संचारकों का स्थान बन सकेगा।

     देश की मीडिया शिक्षा में नवाचार लाने की जिम्मेदारी

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संचार की वैश्विक आवश्यक्ता को समझते हैं, इस दिशा में उनकी भावना के अनुरूप आईआईएमसी को काम करना चाहिए। प्रो. द्विवेदी के अनुसार आईआईएमसी की जिम्मेदारी देश की मीडिया शिक्षा में नवाचार लाने की भी है और साथ-साथ हमें कम्युनिकेशन के क्षेत्र में ग्लोबल लीर्डस तैयार करने का दायित्व भी निभाना होगा। वैश्विक स्तर पर हमें 'भारत के विचार' को स्थापित करने के लिए गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। आईआईएमसी को इतिहास के बहुत खास समय में यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई की आईआईएमसी अंतराष्ट्रीय मानकों पर आधारित व्यवस्थाएं खड़ी कर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।

    ]]>
    Thu, 01 Feb 2024 20:47:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आयुष ग्राम में कॉलेज चलो अभियान के दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रेरित किया, करियर गाइडेंस भी दिया https://acntimes.com/Motivated-students-to-enter-college https://acntimes.com/Motivated-students-to-enter-college एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आयुष ग्राम में कॉलेज चलो अभियान चलाया गया। इसके तहत रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पहले चरण में नामली, बरबोदना, पंचेड़ और दूसरे चरण में धामनोद, धौंसवास, बांगरोद के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में नवीन शिक्षा नीति के तहत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बारे में समझाया।

    विभिन्न संकाय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विद्यालय के बाद कॉलेज में प्रवेश तथा उच्चा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित किया। आयुष ग्राम संस्था संचालक डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि आयुष ग्राम में आयुर्वेद, नर्सिंग, फार्मेसी, होम्योपैथिक महाविद्यालयों में नवीन सत्र के लिए जल्द ही प्रवेश प्रारंभ हो रहे हैं।

    ]]>
    Thu, 01 Feb 2024 14:47:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शैक्षणिक भ्रमण : रॉयल कॉलेज के फार्मेसी स्टूडेंट पहुंचे मंडल रेल चिकित्सालय, RBC और WBC की गणना सीखी, दवाई भंडारण व उपकरणों के बारे में जाना https://acntimes.com/Pharmacy-student-of-Royal-College-Ratlam-did-educational-tour-of-Divisional-Railway-Hospital https://acntimes.com/Pharmacy-student-of-Royal-College-Ratlam-did-educational-tour-of-Divisional-Railway-Hospital एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रतलाम के फार्मेसी डिप्लोमा के प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स ने स्थानीय मंडल रेल चिकित्सालय का भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उन्होंने पैथोलॉजी लैब में आरबीसी (RBC) एवं डब्ल्यूबीसी (WBC) की गणना सीखी और उसमें उपयोग हने वाले उपकरणों के संचालन की प्रक्रिया समझी।

    स्टूडेंट्र ने दवाइयों के भंडारण और फीजियोथैरेपी विभाग की प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मशीनों एवं अन्य यंत्रों के बारे में अपनी जिज्ञासा का समाधान प्राप्त किया। रेलवे चिकित्सालय के हरेन्द्र सिंह, नर्सिंग ऑफिसर एवं लैब असिस्टेंट का इस दौरान उल्लेखनीय सहयोग रहा। मुख्य मार्गदर्शक हरेन्द्र सिंह एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि इस तरह के भ्रमण से विद्यार्थियों के ज्ञान की अभिवृद्धि होती है। लाइव प्रैक्टिकल देखने से स्टूडेंट्स में व्यवहारिक ज्ञान एवं उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

    इस एक दिवसीय भ्रमण का नेतृत्व कॉलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने किया। विजिट प्रभारी प्रो. शगुफ्ता खान, प्रो. नीलम जोशी, प्रो. काजल टांक एवं प्रो. नुज़हत कुरैशी का विशेष सहयोग रहा। रॉयल कॉलेज प्रबंधन ने रेलवे चिकित्सालय की चीफ मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. सिम्मी गुप्ता सहित सभी प्रशासनिक व तकनीकी स्टाफ के प्रति आभार ज्ञापित किया।

    ]]>
    Mon, 29 Jan 2024 21:25:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कॉलेज कैम्पस में दाखिल होते ही याद आ गए पुराने दिन, कोई क्लास रूम में खो गया तो कोई दोस्तों के साथ बिताए पलों में https://acntimes.com/Conference-of-alumni-of-Shri-Yoginder-Sagar-College-organized https://acntimes.com/Conference-of-alumni-of-Shri-Yoginder-Sagar-College-organized श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय रतलाम में जुटे पूर्व विद्यार्थियों का टीका लगाकर और गुलाब देकर किया स्वागत

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्षों बाद कॉलेज कैंपस में लौटे तो बहुत कुछ बदला हुआ सा नजर आया। कई शिक्षक भी नए दिखे। अगर कुछ नहीं बदला था तो कॉलेज की पढ़ाई का माहौल और प्रबंधन का विद्यार्थियों के प्रति स्नेह। इसलिए जैसे ही क्लास रूम में दाखिल हुए तो कोई पुराने दिनों में हुई पढ़ाई में खो गया तो कोई तब दोस्तों के साथ की गई धमा-चौकड़ी में। उस दौर के साथी जब एक-दूसरे से मिले तो भावुक होना स्वाभाविक था।

    यह नजारा था श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय रतलाम का। यहां एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत टीका लगाकर और गुलाब देकर किया। आयोजन का शुभारंभ वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा और वरदान शर्मा ने पूर्व छात्रों से दीप प्रज्वलन करवा कर किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम हुए। सभी पूर्व विद्यार्थियों ने हर गतिविधि का खूब आनंद लिया। सभी पूर्व छात्रों ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी कामयाबी और महाविद्यालय के योगदान को लेकर विचार साझा किए। कार्यक्रम में आए पूर्व छात्र अपने दोस्तों के साथ परिसर में घूमे और कॉलेज के दिनों की यादें ताजा की। सभी ने सेल्फी भी ली।

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी ने इस मौके पर कहा कि हर साल विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करने के बाद देश-विदेश में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व विद्यार्थी सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, उसी प्रकार मौजूदा विद्यार्थी भी प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे, यह कामना पूरा महाविद्यालय प्रबंधन करता है।

    ]]>
    Mon, 29 Jan 2024 20:07:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    औचक निरीक्षण : किसी स्कूल के क्लास रूम में भरा मिला कबाड़ तो कहीं एक रूम में बैठे मिले तीन क्लास के बच्चे, कलेक्टर ने दी सुधार की हिदायत https://acntimes.com/Ratlam-Collector-did-surprise-inspection-of-schools-gave-instructions-for-improvement https://acntimes.com/Ratlam-Collector-did-surprise-inspection-of-schools-gave-instructions-for-improvement कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने शासकीय विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने मंगलवार को जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा भी उपस्थित थे। निरीक्षण में किसी स्कूल में क्लास रूम में कबाड़ भरा मिला तो कहीं तीन क्लास के बच्चे एक ही रूम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी करते मिले।

    कलेक्टर लाक्षाकार मंगलवार को अचानक शा. उ. मा. वि. तथा प्रा. वि. धराड़ जा पहुंचे। यहां  निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से सामान्य चर्चा कर शैक्षणिक स्तर परखा। यहां एक कक्ष में कबाड़ का सामान भरा मिला। इस पर कलेक्टर ने आपत्ति जताई और उसे तत्काल हटाकर कक्ष व्यवस्थित करने की हिदायत दी। उन्होंने शा. प्रा. वि. धराड़ के जीर्ण-शीर्ण भवन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर शा. उ. मा. वि. मुंदड़ी भी पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा की और उनका शैक्षणिक स्तर जांचा। यहां एक ही कक्ष में कक्षा 6ठी से 8वीं तक के विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल करते पाया। उन्होंने तीनों ही कक्षाओं के विद्यार्थियों को अलग-अलग कक्ष में बैठाकर अध्यापन कराने के निर्देश दिए। अंग्रेजी विषय के शिक्षक कई माह से निर्वाचन कार्यालय में आसंजित होने से कलेक्टर ने उन्हें मुक्त कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं शिक्षक को निर्वाचन कार्य से मुक्त करने को लेकर कलेक्टर ने जिला निर्वाचन कार्यालय में दूरभाष पर चर्चा भी की।

    ]]>
    Tue, 23 Jan 2024 23:48:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर : 22 जनवरी को बंद रहेंगे मध्य प्रदेश के स्कूल, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया अवकाश का आदेश https://acntimes.com/Big-news-Madhya-Pradesh-schools-will-remain-closed-on-January-22 https://acntimes.com/Big-news-Madhya-Pradesh-schools-will-remain-closed-on-January-22 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन 22 जनवरी 2024 को मध्य प्रदेश से स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस दिन अवकाश घोषित किया है।

    मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी किया है। आदेश उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इसके अनुसार अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त विद्यालयों में 22 जनवरी 2024 को अवकाश घोषित किया है।

    बता दें, प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन के अवकाश को लेकर एक दिन पूर्व ही आदेश जारी हो चुका है।

     

    ]]>
    Fri, 19 Jan 2024 20:15:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय चयन परीक्षा 20 जनवरी को https://acntimes.com/Jawahar-Navodaya-Selection-Test-for-admission-in-class-6-on-January-20 https://acntimes.com/Jawahar-Navodaya-Selection-Test-for-admission-in-class-6-on-January-20 एसीएन टाइम्स @ ललितपुर l जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय चयन परीक्षा 20 जनवरी को होगी l परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विद्यालय समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं l अभ्यर्थी समिति की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं l 

    जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा के प्रधानाचार्य हूपेंद्र सिंह ने बताया की चयन परीक्षा ललितपुर में 20 जनवरी 2024 को प्रातः 11:30 से दोपहर 1:30 तक सम्बंधित केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी. कक्षा ६ में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा के लिए ललितपुर में 7 परीक्षा केंद्र बनाये गए है. जिसके प्रवेश पत्र विद्यालय समिति की वेबसाइट http:/./ navoday.gov.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं l 

    ]]>
    Fri, 19 Jan 2024 17:58:33 +0530 Manish Kumar Shukla
    शीतलहर का असर : एक बार फिर बदला स्कूलों का समय, अब प्रदेश के इन जिलों में सुबह 11 बजे से शुरू होंगे स्कूल https://acntimes.com/School-timings-changed-again-due-to-cold-wave-and-adverse-weather-conditions https://acntimes.com/School-timings-changed-again-due-to-cold-wave-and-adverse-weather-conditions एसीएन टाइम्स @ भोपाल । दो-तीन दिन की राहत के बाद शीतलहर ने फिर कंपकंपाना शुरू कर दिया है। मौसम में आई प्रतिकूलता के चलते मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव का नया आदेश जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश के ग्वालियर और चंबल संभाग में स्कूल सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।

    मप्र शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से गुरुवार को नया आदेश जारी हुआ। सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को संबोधित इस आदेश में बताया गया है कि विगत 8 जनवरी 2024 को शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत रखते हुए 2- जनवरी तक के लिए स्कूल समय परिवर्तन का आदेश और दिशा-निर्देश दिए गए थे। उक्त आदेश को अपास्त करते हुए अब 31 जनवरी 2024 तक के लिए सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

    ग्वालियर व चंबल संभाग में 11 बजे से लगेंगे स्कूल

    आदेश में बताया गया है कि ग्वालियर और चंबल संभाग के अंतर्गत सभी शासकीय औस अशासकीय विद्यालय पूर्वाह्न 11 बजे से संचालित किए जाएंगे। शेष जिलों में जिले के संबंधित कलेक्टर मौसम की प्रतिकूलिता और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए शाला संचालन के समय में बदलाव को लेकर निर्णय ले सकते हैं।

    परीक्षा पूर्व निर्धारित समय पर होगी

    जारी आदेश के अनुसार 6ठी से 12वीं तक की कक्षाओं की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समयसारणी के अनुसार होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है। बता दें कि ग्वालियर और चंबल संभाग में शीतलहर का असर ज्यादा होने तथा पूर्व में जारी आदेश की समयावधि नजदीक होने के कारण नया आदेश जारी किया गया है।

    ]]>
    Thu, 18 Jan 2024 23:42:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    EXAM ALERT ! जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 20 जनवरी को, समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र https://acntimes.com/EXAM-ALERT-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya-Selection-Exam-on-20th-January https://acntimes.com/EXAM-ALERT-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya-Selection-Exam-on-20th-January एसीएन टाइम्स @ रतलाम जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट की सत्र 2024-25 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश लेने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 20 जनवरी को होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र विद्यालय समिति की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश पत्र प्राप्त करने के बाद प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर 20 जनवरी को सुबह 10-00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी प्रवेश पत्र पर अंकित है। प्राचार्य के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के कुल 3168 प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। इसमें आलोट के 1131, बाजना के 1085 एवं जावरा के 952 प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। चयन परीक्षा आलोट के 3, बाजना के 4 तथा जावरा के 3 निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर संपेन्न होगी। 

    प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseotems.rcil.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त करने में किसी भी तरह की समस्या हो तो वह विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड स्त्रोत समन्वयक के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट में कार्यालयीन समय में भी संपर्क किया जा सकता है।

    ]]>
    Thu, 18 Jan 2024 19:55:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नवाचार लगातार : सी. एम. राइज विनोबा स्कूल में पढ़ाई के लिए हो रहा नई तकनीक का उपयोग, स्क्रीन पर सवाल नजर आते ही बच्चे क्लिकर डिवाइस से देते हैं जवाब https://acntimes.com/Clicker-device-is-being-used-for-studies-in-CM-Rise-Vinoba-School https://acntimes.com/Clicker-device-is-being-used-for-studies-in-CM-Rise-Vinoba-School एसीएन टाइम्स @ रतलाम डिजिटल युग ने पढ़ाई को भी सुविधा संपन्न और आसान बना दिया है, फिर चाहे ऑनलाइन पढ़ाई हो या फिर क्लास रूम में। अब क्लास रूम में परंपरागत बोर्ड के साथ ही स्मार्ट बोर्ड भी उपयोग रहे हैं। कम्प्यूटर और इंटरनेट से जुड़े इन बोर्ड पर माउस क्लिक करते ही प्रश्न प्रदर्शित हो जाते हैं जिनका जवाब देने के लिए बच्चों को केवल रिमोट का बटन भर दबाना होता है।

    पढ़ाई में शामिल हुई इस नई तकनीक का उपयोग रतलाम स्थित सी. एम. राइज विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल में भी हो रहा है। यहां छठी, सातवीं तथा आठवीं कक्षा में ऐसा रोज होते रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थी एप के माध्यम से हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों के लेसन, असेसमेंट और मंथली असेसमेंट क्लिकर डिवाइस की मदद से सीख रहे हैं।

    क्लिकर डिवाइस एक रिमोट जैसा उपकरण है जिसमें ए. बी. सी. डी. ई. तथा यस और नो के ऑप्शन होते हैं। जैसे ही छात्र प्रश्न पढ़ने के बाद ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो उनका दिया उत्तर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाता है। विद्यार्थी अपना जवाब और सही जवाब दोनों देख पाते हैं। शिक्षक भी सभी विद्यार्थियों द्वारा दिए उत्तर देख पाते हैं। इससे असेसमेंट चैक करने में लगने वाले समय की बचत होने लगी है।

    समय प्रबंधन सीखने में मिल रही मदद

    विद्यार्थियों को एक निर्धारित समय में जवाब देना होता है। इससे वे समय प्रबंधन भी सिख रहे हैं। वे इस नवीन तकनीक से दी जा रही शिक्षा से उत्साहित हैं। उनसे पढ़ाई के बीच में ही प्रश्न पूछे जाते हैं। इससे वे पाठ को ध्यान से पढ़ते हैं और समझते हैं। प्रायः हर विद्यार्थी को यह जानने की उत्सुक्तता रहती है कि उनके द्वारा दिया गया जवाब सही है अथवा नहीं। क्लिकर डिवाइस के उपयोग में यह स्क्रीन पर ही पता चल जाता है। जवाब के साथ उनके नाम भी प्रदर्शित होते हैं। इससे पढ़ाई में रोचकता भी आई है। इस प्रकार सी. एम. राइज स्कूल नवीनतम तकनीक से अपनी शिक्षा को जोड़कर तकनीकी तौर पर समृद्ध उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान बनने की ओर अग्रसर है।

    ]]>
    Tue, 16 Jan 2024 20:26:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ज्ञान&विज्ञान का नवाचार : शिक्षकों की क्लास में हुआ भौतिकी की अवधारणों का प्रदर्शन, इंदौर से आए स्रोत विद्वान प्रो. दुबे ने शांत की जिज्ञासाएं https://acntimes.com/Innovation-in-knowledge-and-science-Physics-concepts-demonstrated-in-the-workshop https://acntimes.com/Innovation-in-knowledge-and-science-Physics-concepts-demonstrated-in-the-workshop इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स और रतलाम एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स ने किया आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंडियन एसोसिएशन का फिजिक्स (आईएपीटी) और रतलाम एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स (आरएपीटी) के संयुक्त तत्वाधान में रतलाम में भौतिकी के नवाचारी प्रयोगों पर कार्यशाला हुई। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के 71 शिक्षकों ने भाग लिया।

    रतलाम एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया अतिरिक्त समय और संसाधन बचाते हुए इंस्पायर अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान आए मार्गदर्शी शिक्षकों के साथ यह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें इंदौर से आये स्त्रोत विद्वान प्रोफेसर पी. के. दुबे ने विज्ञान के कई प्रयोगों को लेकर शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने द्रव्यमान केंद्र की अवधारणा, गतिज ऊर्जा का कॉन्सेप्ट, विद्युत धारा और चुंबकत्व  को प्रत्यक्ष रूप से करते हुए प्रदर्शित किया। इन सिद्धांतों पर शिक्षकों ने सवाल-जवाब किए।

    कार्यशाला में जिला विज्ञान अधिकारी जितेंद्र जोशी, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र क्षोत्रिय और मध्य प्रदेश के नवाचारी विज्ञान शिक्षक गजेंद्र सिंह राठौर ने भी शिक्षकों के साथ विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं पर चर्चा की। संचालन श्यामवन्त पुरोहित ने किया। आभार गिरीश इंदौरकर ने माना।

    ]]>
    Tue, 16 Jan 2024 06:42:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सीएम राइज विनोबा स्कूल का कक्षा वाक थ्रू राज्य स्तरीय प्रेरक प्रयासों में शामिल, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर के प्रयासों को मिला विमर्श पोर्टल पर स्थान https://acntimes.com/Class-walk-through-of-CM-Rise-Vinoba-School-included-in-state-level-motivational-efforts https://acntimes.com/Class-walk-through-of-CM-Rise-Vinoba-School-included-in-state-level-motivational-efforts एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर के प्रयासों को प्रदेश के स्कूलों के लिए अनुकरणीय और प्रेरक माना है। एक स्कूल लीडर के रूप में शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ एक कोच के रूप में विभिन्न नवीनतम और प्रभावी शिक्षण तकनीकों से परिचित कराने के लिए राठौर को विमर्श पोर्टल पर प्रेरक प्रयास के अंतर्गत स्थान दिया गया है। उनकी कक्षा वाक थ्रू की सराहना हर तरफ हो रही है।

    कक्षा वाक थ्रू से आशय ऐसी कक्षाओं से है जिन्हें स्कूल लीडर प्रभावी शिक्षण प्रक्रियाओं को नियमित रूप से शिक्षकों के साथ साझा करते हैं। इनका शिक्षकों द्वारा कक्षाओं में लागू किया जाता है। इससे बेहतर ढंग से सीखने में मदद मिलती है। संस्था प्राचार्य संध्या वोरा के अनुसार एक स्तरीय स्कूल में इन सब प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किए जाने से हर विद्यार्थी तक शिक्षक की अप्रोच बनती है। यह कार्य उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने एक कोच और शिक्षाविद् के रूप में नियमित रूप से किया है।

    क्या है कक्षा में प्रभावी प्रक्रियाएं

    कक्षाओं में कोल्ड कॉलिंग, थिंक पेयर शेयर, क्लास अराउंड, प्रभावी गृह कार्य के लिए होम वर्क डायरी संधारण, टीएलएम, योजना अनुसार टीचिंग, कक्षाओं में सीखने का आकलन इन प्रक्रियाओं में आता है। शिक्षक जब इन्हें सहज रूप से दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं तो ये प्रभावी हो जाते हैं।

    ऐसे किया अनुकरणीय प्रयास

    उप प्राचार्य राठौर ने बताया कि हम शिक्षकों ने आपस में एक टीम के रूप में आपसी स्नेह और सम्मान का रिश्ता बनाया हुआ है। नियमित रूप से रोल प्ले, सर्कल टाइम द्वारा शिक्षण और अधिगम पर सकारात्मक चर्चाएं होती हैं। उन्हें शिक्षक जब कक्षाओं में लागू करते हैं तो उन्हें खुशी मिलती है। संस्था द्वारा उन्हें श्रेष्ठ कार्यों के लिए टीचर्स ऑफ द मन्थ, टीचर्स शो केस द्वारा सम्मानित भी किया जाता है।

    ऐसे होता है कक्षा वाक थ्रू का फॉलोअप

    कक्षा वाक थ्रू निरीक्षण नहीं होकर शिक्षकों के व्यवसायिक उन्नयन का सकारात्मक माध्यम है। गजेंद्र सिंह राठौर बताते हैं कि वाक थ्रू के अवलोकन के श्रेष्ठ प्रयासों पर सबके बीच प्रशंसनीय चर्चा और सुधार के क्षेत्र पर व्यक्तिगत संवाद होता है। इसमें शिक्षकों से भी नवाचार प्राप्त होते हैं जो पूरे स्कूल के लिए उपयोगी रहते हैं। सकारात्मक कक्षा वाक थ्रू शिक्षकों के नवाचारों और बेहतरीन प्रयासों को सामने लाने का माध्यम है।

    सीएम राइज विनोबा स्कूल अर्जित कर रहा ख्याति

    नगर का एकमात्र कक्षा 1 से 12 तक का सरकारी अंग्रेजी और हिन्दी दोनों माध्यमों में संचालित विनोबा स्कूल एक ऐसा अध्ययन केंद्र बन गया है जहां दक्ष चयनित स्टाफ छात्रों का भविष्य संवार रहा है। यहां दोनों माध्यमों में पढ़ाने हेतु उच्च शिक्षित परीक्षा उत्तीर्ण स्टाफ, सिक्यूरिटी, स्वच्छता के मापदंड इसे प्रायवेट स्कूलों से आगे ले जा रहें हैं।

    ]]>
    Thu, 11 Jan 2024 23:35:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चरण सिंह यादव समग्र शिक्षक के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत, शिक्षकों ने दी बधाई और शुभकामनाएं https://acntimes.com/Charan-Singh-Yadav-nominated-as-Provincial-Vice-President-of-Samagra-sikshak https://acntimes.com/Charan-Singh-Yadav-nominated-as-Provincial-Vice-President-of-Samagra-sikshak एसीएन टाइम्स @ रतलाम । समग्र शिक्षक संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर चरण सिंह यादव को मनोनीत किया गया है। मनोनयन सचिव जयराज सिंह देवड़ा की अनुशंसा पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेशचंद्र दुबे ने किया।

    यादव के मनोनयन पर रतलाम समग्र शिक्षक ने हर्ष व्याप्त है। जिला अध्यक्ष नरेंद्रसिंह चौहान, कमल सिंह सोलंकी, अनोखीलाल बसेर, मदन चौहान, गोपाल बोरिया, डॉ. मुनीन्द्र दुबे, तेजपाल सिंह राणावत, बंसीलाल चरपोटा, तलतजहां खान, बबिता खोड़े, शीला लोहिया, सीमा राठौर, निधि गुप्ता, संध्या तिवारी आदि सदस्यों ने हर्ष जताया है।

    ]]>
    Wed, 10 Jan 2024 11:02:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विज्ञान के प्रति नई सोच और अवधारणाओं का बढ़ना सुखद, विद्यार्थी जीवन में सैद्धांतिक के साथ प्रायोगिक ज्ञान का अपना महत्व& डॉ. त्रिपाठी https://acntimes.com/It-is-pleasant-to-see-the-growth-of-new-thinking-and-concepts-towards-scienc https://acntimes.com/It-is-pleasant-to-see-the-growth-of-new-thinking-and-concepts-towards-scienc इंस्पायर अवॉर्ड में चयनित विद्यार्थियों के मॉडल प्रदर्शित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम विज्ञान के प्रति नई सोच और अवधारणाओं का बढ़ना सुखद है। विद्यार्थी जीवन में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रायोगिक ज्ञान का अपना महत्व है। विद्यार्थियों में विज्ञान मॉडल के माध्यम से नई सोच विकसित हो रही है। यह भविष्य के लिए सुखद है।

    उक्त विचार जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रोजेक्ट प्रतियोगिता ‘इंस्पायर अवॉर्ड’ में चयनित विद्यार्थियों के मॉडल की प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश त्रिपाठी ने व्यक्त किए। अध्यक्षता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी तथा विशेष अतिथि शंभुलाल चंद्रवंशी रहे।

    शिक्षकों द्वारा दिखाई गई रुचि प्रशंसनीय- शर्मा

    जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इंस्पायर अवॉर्ड आयोजन विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने मन में उठती जिज्ञासाओं का समाधान भी करते हैं और अपने मॉडल के माध्यम से किसी नए उपकरण को सामने लाते हैं। ऐसे प्रयास सुदृढ़ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि रतलाम जिले से इंस्पायर अवॉर्ड में पंजीयन करवाने, आइडिया अपलोड करवाने तथा चयनित मॉडल को प्रदर्शित करने में विद्यार्थियों, शिक्षकों ने जो रुचि दिखाई है, वह प्रशंसनीय है।

    शिक्षकों के भरोसे विद्यालय आते हैं विद्यार्थी- चंद्रवंशी

    विशेष अतिथि शंभुलाल चंद्रवंशी ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षकों के भरोसे विद्यालय आता है। माता-पिता भी आश्वस्त रहते हैं कि विद्यालय जाकर बच्चा अपना जीवन संवार रहा है। ऐसे में जब इस तरह का आयोजन सामने आते हैं तो लगता है कि विद्यार्थी न सिर्फ विद्यालय में बहुत कुछ सीख रहे हैं बल्कि उसे अपने जीवन में अपना भी रहे हैं।

    5028 आइडिया अपलोड हुए, रतलाम प्रदेश में दूसरे स्थान पर

    जिला विज्ञान अधिकारी जितेंद्र जोशी ने इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना प्रदर्शनी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के  विद्यार्थियों ने इस वर्ष 5028 आइडिया अपलोड किए थे और जिले को पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान दिलाया था। जिले के 117 मॉडल चयनित हुए, जो पूरे संभाग में सर्वाधिक है। इन चयनित मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। यह प्रदर्शनी चंपा विहार परिसर में बुधवार तक जारी रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर नई खोज के प्रति आकर्षित हों।

    फीता काटकर किया शुभारंभ

    इससे पूर्व सर्वप्रथम अतिथियों ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तत्पश्चात प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा, जिला विज्ञान अधिकारी जोशी, एडीपीसी लोढ़ा, सुभाष कुमावत, वीरेंद्र मिंडा, ममता अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, सुधीर गुप्ता, माधुरी फड़नीस, राजेंद्र अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिले के विद्यालय से आए शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे। सहायक नोडल अधिकारी अशोक लोढ़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना की जानकारी दी। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। आभार उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य भाष कुमावत ने माना।

    समापन बुधवार को होगा

    जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के दो दिवसीय आयोजन का समापन 10 जनवरी को दोपहर 3.00 बजे चंपा विहार में होगा। मुख्य अतिथि विधायक जावरा डॉ. राजेंद्र पांडेय, विशेष अतिथि गुजराती कॉलेज इंदौर के पूर्व प्राचार्य प्रो. पी. के. दुबे होंगे। अध्यक्षता कन्या महाविद्यालय रतलाम के प्राचार्य डॉ. आर. के. कटारे करेंगे।

    ]]>
    Tue, 09 Jan 2024 23:57:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP के स्कूलों का समय बदला : सभी स्कूल 10 बजे से पहले नहीं होंगे संचालित, 20 जनवरी तक लागू रहेगी यह व्यवस्था https://acntimes.com/MP-school-timings-changed https://acntimes.com/MP-school-timings-changed एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेशन शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतलहर और प्रतिकूल मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया है। प्रदेश के सभी स्कूल अब 10 बजे से शुरू होंगे। यह व्यवस्था 20 जनवरी तक लागू रहेगी।

    स्कूल शिक्षा विभाग का यह आदेश उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इसके अनुसार प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शाला समय परिवर्तन के संबंध में 27 दिसंबर 2023 को जारी आदेश के अनुक्रम में नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार ऐसे सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल जो सुबह जल्दी संचालित होते हैं, वे अब सुबह 10 बजे से ही शुरू होंगे। इसी तरह दो पालियों में संचालित शासकीय और अशासकीय स्कूल भी सुबह 10 बजे से ही संचालित होंगे।

    आदेश में बताया गया है कि ऐसे शासकीय विद्यालय जो वर्तमान में सुबह 10.30 बजे से संचालित हो रहे हैं, वे आगामी दिनों में भी इसी समय पर संचालित होते रहेंगे। वहीं कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं की परीक्षा का संचालन पूर्व में निर्धारित समय के अनुसार ही किया जाएगा। विभाग का उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश 20 जनवरी 2024 तक प्रभावशील रहेगा।

    ]]>
    Mon, 08 Jan 2024 21:57:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शीतकाल एवं ग्रीष्मकाल में स्कूलों का समय बदलना है या अवकाश रखना है तो यह अपनानी होगी प्रक्रिया, राज्य शासन ने जारी किए दिशा&निर्देश https://acntimes.com/Guidelines-issued-for-changing-school-timings-and-holidays-in-winter-or-summer https://acntimes.com/Guidelines-issued-for-changing-school-timings-and-holidays-in-winter-or-summer एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शीतकाल एवं ग्रीष्मकाल में अत्यधिक ठंड और गर्मी के कारण से स्कूलों के समय में बदलाव करने को लेकर राज्य शासन के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं। समय बदलाव या अवकाश को लेकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।

     जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि शीतकाल में कम तापमान, शीतलहर, कोल्ड-डे एवं ग्रीष्मकाल में अधिक तापमान, हीट वेव की स्थिति में स्कूलों के समय में परिवर्तन संबंधित आदेश स्वतः संज्ञान लेकर नहीं जारी किए जाएं। प्रथमतः विद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से चर्चा की जाए। आदेश जारी करने के पूर्व आयुक्त लोक शिक्षण संचालक राज्य शिक्षा केंद्र से सहमति ली जाए। स्कूलों को उक्त आशय के आदेश पालन करने हेतु कम से कम एक दिवस का समय दिया जाए जिससे स्कूल एवं अभिभावक पर्याप्त व्यवस्था का समय मिल सके।

    इतना तापमान होना जरूरी

    आदेश में बताया गया है कि शीतकाल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम एवं ग्रीष्मकाल में 42 डिग्री से अधिक रहने की संभावना पर प्री प्राइमरी से पांचवीं तक की कक्षाएं बंद करने के संबंध में जिला कलेक्टर निर्णय संचालक राज्य शिक्षा केंद्र से परामर्श उपरांत करेंगे। अन्य अपरिहार्य स्थिति में आयुक्त लोक शिक्षण संचालक राज्य शिक्षा केंद्र से सहमति प्राप्त कर संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा शाला संचालन हेतु समय निर्धारित किया जा सकेगा। राज्य स्तर से निर्धारित विभिन्न परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित होगी।

    ]]>
    Mon, 08 Jan 2024 20:56:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आकाश में झिलमिलाते तारे जमीन पर उतरे, चंद्रमा आया सूर्य और धरती के बीच, ग्रहों ने लगाई अपने कक्ष पर परिक्रमा तो बालिकाएं हो गईं रोमांचित https://acntimes.com/63-girls-of-Government-Girls-Complex-Ratlam-took-an-educational-tour-of-Ujjain https://acntimes.com/63-girls-of-Government-Girls-Complex-Ratlam-took-an-educational-tour-of-Ujjain कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की 63 बालिकाओं ने उज्जैन में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान ली वैज्ञानिक सीख

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आकाश में झिलमिलाते तारे अचानक ज़मीन पर उतरने लगे, ग्रहों के कक्षाओं में घूमते दृश्य आंखों के क़रीब आने लगे और सूर्य और पृथ्वी के बीच जब चंद्रमा आया तो शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने विज्ञान के इस दृश्य का जोरदार तालियों के साथ अभिवादन किया। शैक्षणिक भ्रमण के तहत उज्जैन गई शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की 63 बालिकाओं ने भ्रमण के दौरान विज्ञान के दृश्यों से सीख ली। अपनी पौराणिक सभ्यता को जाना, अपनी संस्कृति और विद्याध्ययन की प्राचीन पद्धतियों से भी परिचित हुईं।

    जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य गणतंत्र मेहता के नेतृत्व में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने उज्जैन भ्रमण किया। महाराजा जयसिंह द्वितीय द्वारा 17वीं शताब्दी में स्थापित जीवाजी वेधशाला जंतर मंतर का अवलोकन कर छात्राएं रोमांचित हो गईं। ग्रहों के अध्ययन और मौसम की गतिविधियों के साथ नक्षत्र के प्रभाव की जानकारी देता यह महत्वपूर्ण स्थान बालिकाओं के लिए जिज्ञासा का केंद्र बना। बालिकाओं ने यहां तारामंडल में आकाशीय पिंडों की स्थिति और प्रकृति में उनके द्वारा होने वाले परिवर्तन को जाना। प्रत्येक ग्रह की संरचना, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की स्थितियां और सूर्य की धूप से समय की पहचान जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी ली। यहां बालिकाओं ने शंकु यंत्र, सम्राट यंत्र, भीत्ति यंत्र, नाड़ी यंत्र और दिगांश यंत्र की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

    किरचॉफ का नियम और पाइथागोरस प्रमेय समझना हुआ आसान

    शंकु यंत्र से उन्होंने समझा कि एक गोलाकार शंकु गोलाकार प्लेटफॉर्म के केंद्र में एक क्षैतिज आकृति में तय होता है। सूक्ति की छाया के अनुसार खींची गई सात पंक्तियाँ बारह राशियों को इंगित करती हैं। इन पंक्तियों के बीच, 22 दिसंबर सबसे छोटा दिन, 21 मार्च और 23 सितंबर दिन और रात को समान बनाता है। वहीं 22 जून साल का सबसे लंबा दिन बनाता है। इसी तरह नाड़ी यंत्र के माध्यम से सूर्य के उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध के साथ जाना कि इस यंत्र का उपयोग यह पता लगाने के लिए किया जाता है कि क्या एक आकाशीय पिंड उत्तरी या दक्षिणी आधे में है। बालिकाओं ने जब दिगांश यंत्र को देखा तो वे किरचॉफ के नियम को समझने लगीं। उन्हें पाइथागोरस की प्रमेय भी यहां पर बहुत सामयिक प्रतीत हुई।

    यह तो भगवान कृष्ण का शिक्षा परिसर है!

    कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने जब भगवान कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम का अवलोकन किया तो वे साहस कह उठीं 'यह तो भगवान कृष्ण का शिक्षा परिसर है!'  उनका यह उत्साह और बढ़ गया जब उन्हें पता चला कि यहां भगवान कृष्ण के साथ बलराम और सुदामा ने भी गुरु सांदीपनि से शिक्षा प्राप्त की थी। उन्हें कृष्ण द्वारा 14 प्रकार की विद्याएं एवं 64 कलाओं का ज्ञान प्राप्त करने की जानकारी दी गई तो बालिकाओं ने 14 विद्याओं के चित्रमय संसार का अवलोकन किया तथा 64 कलाओं को प्रदर्शित करती हुई वीथिका को भी देखा। बालिकाओं ने यहां सीख ली कि भगवान कृष्ण की तरह वे भी अधिक से अधिक विद्या अध्ययन करेंगी और अपने जीवन में विद्या के साथ कला एवं कौशल से भी संपन्न होगी।

    रोमांचित हुईं बालिकाएं

    शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने उज्जैन के प्रसिद्ध स्थलों का अवलोकन किया एवं शैक्षिक धार्मिक तथा पौराणिक संदर्भों की जानकारी ली। छात्राओं ने सिद्धवट, मंगलनाथ, अंगारेश्वर, जंतर मंतर, इस्कॉन टेंपल, महाकाल मंदिर एवं महाकाल लोक का भ्रमण किया एवं वहां के महत्व को जानकर रोमांचित हुई। भ्रमण के दौरान आशीष दशोत्तर, पंकज मुकाती, गीता चौधरी, मनीषा खराड़ी, प्रेमलता उईके, वीरेंद्रसिंह राठौर, सविता हारी, रश्मि शर्मा, ब्रजलता शर्मा, सोनू गुर्जर, श्वेता पंवार, दीपेश चरपोटा, शोभा कुमावत, निशा शर्मा, बद्रीलाल मालवीय, ममता एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

    ]]>
    Sun, 07 Jan 2024 15:49:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए चंडीगढ़&शिमला&कसौली रवाना https://acntimes.com/Students-of-Shri-Yoginder-Sagar-College-leave-for-Chandigarh-ShimlaKasauli-for-educational-tour. https://acntimes.com/Students-of-Shri-Yoginder-Sagar-College-leave-for-Chandigarh-ShimlaKasauli-for-educational-tour. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगींद्र सागर महाविद्यालय, रतलाम के विद्यार्थियों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए चंडीगढ़, शिमला और कसौली रवाना हुआ। सात दिवसीय दल में कुल 49 स्टूडेंट शामिल हैं।

    प्राचार्य डॉ. आनंद त्रिवेदी ने बताया कॉलेज के स्टूडेंट एक्टिविटी क्लब द्वारा प्रति वर्ष पारंपरिक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 49 विद्यार्थियों का समूह 7 दिवस के शैक्षणिक भ्रमण हेतु चंडीगढ़-शिमला-कसौली रवाना हुआ। डॉ. आनंद त्रिवेदी ने बताया कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थीयों को जहां व्यक्तित्व विकास में मदद मिलती है, वहीं विद्यार्थियों को आपसी सहयोग और सामंजस्य स्थापित करना सीखने का मौका भी मिलता है। विद्यार्थी बहुत सी बातें किताबों में पढ़ते हैं। इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से उनको प्रायोगिक ज्ञान भी प्राप्त होता है।

    इस भ्रमण हेतु महाविद्यालय के संस्थापक गोपाल प्रसाद शर्मा, चेयरमैन भारत शर्मा, वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा, वरदान शर्मा ने विद्यार्थियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।

    ]]>
    Sat, 06 Jan 2024 21:25:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सैलाना विकासखंड के 37 चयनित दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण वितरित, उपकरण पाकर खिल उठे उनके चेहरे https://acntimes.com/Assistive-devices-distributed-to-37-disabled-children-of-Sailana-development-block https://acntimes.com/Assistive-devices-distributed-to-37-disabled-children-of-Sailana-development-block एसीएन टाइम्स @ सैलाना । जनपद शिक्षा केंद्र सैलाना द्वारा विकासखंड के स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा केंद्र रतलाम व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम उज्जैन के सहयोग से जनपद शिक्षा केंद्र सैलाना परिसर में किया गया था।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम जिला शिक्षा केंद्र के एपीसी मुकेश राठौर रहे। अध्यक्षता सैलाना शिक्षा केंद्र के बीआरसी जयेंद्रसिंह हाड़ा ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सैलाना विकासखंड के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में अध्यनरत कुल 37 चयनित छात्र-छात्राओं को फूलमाला पहनाकर ट्राईसिकल, कैलिपर्स, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और बैसाखी तथा सीपी चेयर का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर एलिम्को के विशेषज्ञ डॉ. गीतांजलि रजक, डॉ. अमित, डॉ. हितेश, डॉ. विकास शर्मा, MRC हरिओम मावी, जन शिक्षक रामकरण सिंह कनेरिया, मुस्तकीम सिद्दीकी, सुमित तिवारी व MIS उपासना जैन एवं पालकगण उपस्थित रहे। संचालन जन शिक्षक आलोक कोठारी ने किया। आभार MRC प्रकाश सोलंकी ने माना।

    ]]>
    Tue, 26 Dec 2023 13:24:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एजुकेशन एक्सपोजर के तहत सीएम राइस विनोबा स्कूल के 94 विद्यार्थियों ने जाना चित्तौड़गढ़ के किले का इतिहास, गौरव गाथा से हुए रूबरू https://acntimes.com/Education-exposure-94-students-of-CM-Rice-Vinoba-School-learned-Chittorgarh-history https://acntimes.com/Education-exposure-94-students-of-CM-Rice-Vinoba-School-learned-Chittorgarh-history एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चित्तौड़गढ़ सिर्फ एक शहर का नाम नहीं, समृद्धशाली इतिहास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसकी गौरव गाथा आज भी इसे जानने और देखने वालों को जोश से भर देती है। ऐसा ही अनुभव हुआ रतलाम के सीएम राइज विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को। एजुकेशन एक्सपोजर थीम के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर चित्तौड़गढ़ पहुंचे दल में स्कूल के 94 विद्यार्थी शामिल हुए।

    सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ किले के इतिहास और गौरव गाथा को समझा। विद्यार्थियों का दल प्रभारी शिक्षकों, गजेंद्र सिंह राठौर, अमन सिंह राठौर, अमित पारिख, प्रहलाद बैरागी, हर्षिता सोलंकी, हर्षिता मकवाना, हिना शाह के साथ चित्तौड़गढ़ पहुंचा। यहां किले में स्थित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों, हवेलियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान म्यूजियम में चित्तौड़गढ़ की गौरव गाथा और वीरता के प्रमाणों से भी रूबरू हुए।

    संस्था प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं के तहत विद्यार्थियों के दल ने राज्य शासन की योजना के तहत भ्रमण किया। भ्रमण प्रभारी हिना शाह ने बताया कि विद्यार्थियों ने रानी पद्मिनी महल, विजय स्तम्भ, गौमुख कुंड, जौहर स्थल, मीरा महल, कालिका माता मंदिर सहित विभिन्न स्थलों के इतिहास और दर्शन को समझा।

    विद्यार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव

    मुझे रानी पद्मिनी का ग्रीष्मकालीन समय में रुकने वाला महल बहुत आकर्षक लगा। महल की योजना, परिवहन अद्भुत लगे।

    रानी मालवीय, कक्षा - 9वीं

    मुझे विजय स्तम्भ बहुत अच्छा लगा जिसमें पत्थरोँ का इंटरलॉक किया गया। यह उस दौर की उच्च कोटि की निर्माण कला को दर्शाता है।

    निकिता नायक, कक्षा - 9वीं

    सीएम राइज स्कूल में हमारी ऐतिहासिक धरोहरों की विजिट की योजना विद्यार्थियों के लिए कभी न भूलने वाला अनुभव है।

    गजेंद्र सिंह राठौर, उप प्राचार्य

    ]]>
    Sun, 24 Dec 2023 22:43:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शीतलहर का असर । रतलाम में सरकारी स्कूल लगाने का समय सुबह 10.30 बजे निर्धारित, निजी स्कूलों के लिए निर्णय उनके प्रबंधन पर छोड़ा https://acntimes.com/The-time-for-setting-up-a-government-school-in-Ratlam-is-fixed-at-10-30-am https://acntimes.com/The-time-for-setting-up-a-government-school-in-Ratlam-is-fixed-at-10-30-am एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं के कारण रतलाम सहित पूरे मध्य प्रदेश में भी ठिठुरन बढ़ गई है। लगातार तापमान कम होने से शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के संचालन का समय सुबह 10.30 बजे से निर्धारित कर दिया है। विभाग ने निजी स्कूलों के लगने का समय तय करने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन पर छोड़ दी है। अभिभावकों में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया है।

    तापमान में लगातार गिरावट के चलते बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने आदेश जारी किया है। आदेश स्कूलों के संचालन के समय को लेकर है। इसके अनुसार शासकीय स्कूल संचालन का समय सुबह 10:30 बजे से निर्धारित किया गया है। इसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई सहित सभी सरकारी स्कूल शामिल हैं। विभाग ने निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया है। इसका निर्णय लेने का जिम्मे स्कूल प्रबंधन पर ही छोड़ दिया गया है। हालांकि, सुझाव दिया गया है कि स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर समय निर्धारित कर सकते हैं। अपेक्षा की गई है कि मौसम और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूल संचालन का समय परिवर्तन को लेकर अपने स्तर पर निर्णय लें।

    निजी स्कूलों को अपने हाल पर छोड़ने को लेकर आमजन में प्रतिक्रिया है। लोगों का मानना है कि विभाग द्वारा निजी स्कूलों के लिए समय परिवर्तन की बाध्यता नियत नहीं करने से स्कूल प्रबंधन स्वच्छंद हो जाएगा। ऐसे में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ हो सकता है। ऐसे मामलों में पूर्व में भी निजी स्कूलों के प्रबंधन का रवैया इसके उलट ही रहा है।

    ये है तापमान की स्थित

    तीन दिन में न्यूनतम तापमान में लगभग 4 डिग्री की कमी देखी गई है। 17 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम 14 डिग्री रहा था। यह 18 दिसंबर को घटकर क्रमश: 25 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस हो गया। 19 दिसंबर को अधिकतम 24.2 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री रहा। शीतलहर के कारण गुरुवार को भी दिन में अपेक्षाकृत ज्यादा ठंड महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार फिरहाल तापमान में गिरावट जारी रहेगी। खासकर रात के तापमान में अभी और कमी आने का अनुमान है।

    ]]>
    Wed, 20 Dec 2023 16:13:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षा अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने का माध्यम और भविष्य निर्माण की बुनियाद& चंदनमल घोटा https://acntimes.com/Sweaters-distributed-to-students-of-Government-Integrated-High-School-Ghatla https://acntimes.com/Sweaters-distributed-to-students-of-Government-Integrated-High-School-Ghatla शासकीय एकीकृत हाईस्कूल घटल के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा वह बुनियाद है जिससे हम अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षा अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने का माध्यम है। आप सभी का एकमात्र लक्ष्य शिक्षा ग्रहण करना होना चाहिए।

    ये विचार वरिष्ठ समाजसेवी एवं समता जैन सेवा समिति के चंदनमल घोटा ने शासकीय एकीकृत हाईस्कूल घटला मैं स्वेटर वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। मोहनलाल पिरोदिया ने कहा कि ग्रामीण बच्चे ठंड के कारण शिक्षा से वंचित नहीं   रहें, यही स्वेटर वितरण का मुख्य उद्देश्य है। समिति की निर्मला डांगी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के अनुशासन से वे अभिभूत है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं।

    प्राचार्य सुधीर गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि आपका यह प्रयास बच्चों में भी सेवा, समर्पण की भावना जागृत करेगा। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों का स्वागत विद्यार्थियों के श्लोक पाठ एवं देश भक्ति गीत द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। संचालन विनीता ओझा ने किया। आभार सुधीर गुप्ता ने माना। 

    ]]>
    Tue, 19 Dec 2023 17:09:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    CBSE EXAM&2024 ALERT ! कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 और 10वीं की 19 फरवरी को शुरू होगी, यहां से डाउनलोड करें टाइम टेबल https://acntimes.com/CBSE-EXAM-2024-ALERT-Class-12th-and-10th-exam-time-table-released-3261 https://acntimes.com/CBSE-EXAM-2024-ALERT-Class-12th-and-10th-exam-time-table-released-3261 एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 19 फरवरी को जबकि 12वीं को 15 फरवरी को शुरू होगी। बोर्ड ने 12वीं कक्षा की डेटशीट जेईई मेन जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं को भी ध्यान में रख कर तैयार किया है। इसके साथ ही सभी प्रश्नपत्रों में पर्याप्त अंतराल भी दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो।

    सीबीएसई ने सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 के लिए डेट शीट जारी की है। परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 को शुरू होंगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से होगी। परीक्षा कार्यक्रम में उद्यमिता, बायोटेक्नोलॉजी, डांस फॉर्म, हिंदी, अंग्रेजी, पूंजी बाजार संचालन सहित सभी विषय शामिल हैं। इसी तरह कक्षा 10वीं की परीक्षा 19 फरवरी, 2024 को शुरू होंगी। पहला प्रश्नपत्र संस्कृत का होगा। डेट शीट तैयार करते समय बोर्ड ने इस बात का ध्यान रखा गया है कि किसी भी प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए परीक्षार्थियों को पर्याप्त अंतराल मिले।

    इसी तरह कक्षा 12वीं की डेट शीट जेईई मेन सहित अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं को भी ध्यान में रखा गया है। यह भी तय किया गया है कि किसी छात्र के लिए दो विषयों की परीक्षाएं एक ही तारीख पर न पड़ें। 10वीं की परीक्षा 13 मार्च तक जबकि 12वीं की 2 अप्रैल, 2024 तक चलेगी। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा कार्यक्रम को लेकर अपडेट रहने के लिए अथवा अन्य किसी भी तरह के दिशा निर्देश के बारे जानने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

    कक्षा 10वीं का टाइम टेबल

    कक्षा 12वीं का टाइम टेबल

    ]]>
    Tue, 12 Dec 2023 18:33:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शीत लहर के कारण रतलाम में बदला स्कूलों का समय, अन्य शहरों में एक दिन पूर्व ही हो गया था बदलाव https://acntimes.com/School-timings-changed-in-Ratlam-due-to-cold-wave https://acntimes.com/School-timings-changed-in-Ratlam-due-to-cold-wave एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शीत ऋतु और तापमान में तेजी से गिरावट के कारण रतलाम जिले में स्कूल लगने के समय में बदलाव किया गया है। समय परिवर्तन का आदेश कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने जारी किया है। अब कोई भी स्कूल सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेगा।

    कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने बुधवार को स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के विद्यालय सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं होंगे। ऐसा शीतऋतु प्रारंभ होने तथा तापमान में गिरावट को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से सभी शासकीय, अशासकीय सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालयों पर लागू होगा।

    इसलिए यहां भी उठ रही थी मांग

    प्रदेश में हुई बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट के कारण दो दिन से सुबह 10 से 11 बजे तक भी घना कोहरा छा रहा है। इसके चलते उज्जैन, मंदसौर, इंदौर और भोपाल सहित अन्य जिलों में मंगलवार को ही कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी हो गया था जो आज से प्रभावशील हो गया है।


    ]]>
    Wed, 29 Nov 2023 12:53:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी उपलब्धि : रतलाम के आनंद पेंडसे का इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी के लिए चयन, पूरे देश से मात्र 20 विद्यार्थियों का ही होता है चयन https://acntimes.com/Anand-Pendse-selected-for-Institute-of-Archeology https://acntimes.com/Anand-Pendse-selected-for-Institute-of-Archeology एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के बेटे आनंद पेंडसे को बड़ी सफलता मिली है। आनंद का नोएडा स्थित “इंस्टिट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी (पुरातत्व संस्थान)” के दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी के लिए हुआ है।

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार से सम्बद्ध इस इंस्टिट्यूट के लिए देशभर से प्रतिवर्ष सिर्फ 20 विद्यार्थियों का चयन होता है। इस वर्ष भी चयन परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा और साक्षात्कार के बाद आनंद का चयन हुआ। बता दें कि आनंद काटजूगनर निवासी अनिल पेंडसे के पुत्र हैं। आनंद ने रतलाम जिले में श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल से कक्षा 12वीं में कला संकाय से प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राचीन इतिहास (टैम्पल ऑर्किटेक्चर) का स्नातकोत्तर अध्ययन भी प्रथम श्रेणी से पूर्ण किया। उनके इस चयन पर माता-पिता व गुरुजन ने हर्ष व्यक्त किया है।

    ]]>
    Thu, 23 Nov 2023 20:37:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्लेटिनम इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग की तरह अन्य नर्सिंग कॉलेज भी कागजों पर संचालित होने के मामले आ चुके हैं पूर्व में, फिर जांच हो तो हो सकते हैं नए खुलासे ! https://acntimes.com/Naveen-Saini-accused-of-fraud-in-the-name-of-Platinum-Institute-of-Nursing-arrested https://acntimes.com/Naveen-Saini-accused-of-fraud-in-the-name-of-Platinum-Institute-of-Nursing-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस ने नर्सिंग कॉलेज के फर्जीवाड़े के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्लेटिनम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नाम से विद्यार्थियों को नर्सिंग की परीक्षा दिलवाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। प्लेटनिम इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के अलावा कागजों पर नर्सिंग कॉलेज संचालित होने के फर्जीवाड़े के अन्य मामले भी पूर्व में सामने आ चुके हैं। जानकारों का कहना है यदि निष्पक्ष जांच हो तो अभी भी कई संस्थानों में अनियमितताएं मिल सकती हैं।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में डॉ. एम. बी. शर्मा नर्सिंग कॉलेज काटजू नगर रतलाम में जनरल नर्सिंग स्टूडेन्ट (जीएएम) की प्रथम एवं ततीय वर्ष की थी। इसमें विभिन्न कॉलेज के परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें कुछ विद्यार्थी प्लेटिनम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के रूप भी शामिल हुए थे। संचालक नवीन सैनी द्वारा उक्त संस्थान डायमंड एकेडमी मोहन नगर रतलाम में संचालित होना बताया गया था। विदार्थियों के प्रवेश पत्र पर भी प्लेटिनम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग डायमंड एकेडमी मोहननगर का उल्लेख था। यह भी बताया गया था कि उक्त विद्यार्थी संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं। संदेह होने पर जांच की गई तो पता चला कि डायमंड एकेडमी मोहननगर रतलाम में प्लेटिनम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग नाम से कोई संस्था संचालित नहीं है।

    प्रवेश पत्र में प्राचार्य के हस्ताक्षर भी अलग-अलग

    इतना ही नहीं भौतिक जांच में विद्यार्थियों का भी नियमित होना नहीं पाया गया। सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर प्राचार्य के हस्ताक्षर भी अलग-अलग पाए गए थे। इससे साफ हो गया कि आरोपी नवीन सैनी द्वारा छात्रों से अवैध रूप से लाभ अर्जित कर शासन व छात्रों के साथ धोखाधडी की गई है। इसके चलते ही आरोपी नवीन सैनी के विरुद्ध रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने में भादंवि की धारा 420  के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। विवेचना में धारा 467, 468 भी बढ़ाई गई। आरोपी 2015 से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी।

    मंदसौर, नीमच, उज्जैन और उदयपुर में भी संचालित हैं कॉलेज

    आरोपी नवीन सैनी की तलाश कर रही टीम को मुखबिर से सूचना मिली तो तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नवीन पिता भंवरलाल रातलिया (सैनी) उम्र 40 साल निवासी 03 मेघदूत बालाजी मंदिर के पास मेघदूत नगर मन्दसौर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नवीन ने बताया कि उसके द्वारा मंदसौर, नीमच, उज्जैन एवं उदयपुर में भी नर्सिंग कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं। इननकी मान्यता के बारे में संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

    खारिज हो गई थी अग्रिम जमानत याचिका

    बता दें कि, 8 वर्ष पूर्व प्लेटिनम इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के नाम से कागजों पर इंस्टिट्यूट संचालित करने के मामले में तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी नवीन सैनी की ओर से अग्रिम जमानत याचिका एडीजे कोर्ट में दायर की गई थी। याचिका पर तत्कालीन एडीजे प्रियदर्शन शर्मा के समक्ष सुनवाई हुई। तब लोक अभियोजक सुभाष जैन ने आपत्ति ली। उन्होंने तर्क दिया कि प्लेटिनम इंस्टिट्यूट को महज 40 विद्यार्थियों की अनुमति मिली है जबकि परीक्षा में 76 विद्यार्थी बैठाए गए। प्रशासनिक स्तर पर हुई जांच में इंस्टिट्यूट भौतिक रूप से कहीं नहीं पाया गया। लोक अभियोजक के तर्कों के आधार पर न्यायाधीश ने नवीन सैनी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

    आधार स्कूल ऑफ नर्सिंग का फर्जीवाड़ा भी आया था सामने

    जिस समय प्लेटिनिम इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज हुआ था उसी समय सैलाना में आधार स्कूल ऑफ नर्सिंग का फर्जीवाड़ा भी सामने आया था। हुआ यह था कि सैलाना के सरस्वती शिशु मंदिर के पते पर नर्सिंग कौंसिल ऑफ इंडिया ने आधार स्कूल ऑफ नर्सिंग को 40 सीटों के लिए नर्सिंग इंस्टिट्यूट संचालित करने की अनुमति जारी की थी। जबकि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की शैक्षणिक समिति के अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. जोशी ने दावा किया था कि उनके स्कूल भवन का किसी भी संस्था से कोई अनुबंध नहीं हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया था कि एनसीआई की टीम कभी निरीक्षण करने तक वहां नहीं आई। इसी से फर्जीवाड़े को लेकर संदेह हुआ था और सवाल उठा था कि जब एनसीआई की टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर बिल्डिंग का निरीक्षण किया ही नहीं तो उसने आधार स्कूल ऑफ नर्सिंग के लिए संबद्धता कैसे जारी कर दी। इसके चलते ही प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जिले में संचालित सभी नर्सिंग कॉलेज की जांच तत्कालीन कलेक्टर बी. चंद्रशेखर ने दिए थे। जांच तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. वंदना खरे को सौंपी गई थी।

    अभी भी हो निष्पक्ष जांच तो हो सकते हैं बड़े खुलासे

    सूत्रों की मानें तो नर्सिंग कॉलेज संचालक के मामले में अभी भी कई जगह नियमों की अनदेखी की जा रही है। कहा जा रहा है कि यदि जिला प्रशासन एक बार पुनः जांच करे तो कई प्रकार की अनियमितता और खामियां सामने आ सकती हैं। गत वर्ष सैलाना विकासखंड में ही संचालित माही स्कूल ऑफ नर्सिंग की अनियमितताओं को लेकर भी उच्च स्तर पर शिकायत हुई थी। तब जांच हुई थी जिसे काफी गोपनीय रखा गया था।

    ]]>
    Thu, 23 Nov 2023 13:11:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथी कॉलेज का बीएचएमएस द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत&प्रतिशत, पवन पाटीदार, लक्षिका दासौंधी एवं आयुषी हाड़ा को विशेष सफलता https://acntimes.com/District-Homeopathy-Colleges-BHMS-2nd-year-exam-result-is-100-percent https://acntimes.com/District-Homeopathy-Colleges-BHMS-2nd-year-exam-result-is-100-percent एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.एच.एम.एस. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रतलाम का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें पवन पाटीदार ने 900  में से 660 अंक प्राप्त कर प्रथम, लक्षिका दासौंधी ने 641 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं आयुषी हाड़ा ने 637 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में हर्ष व्याप्त है। डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल, प्रबंधक दिनेश उपाध्याय आदि, ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं समस्त टीचिंग स्टाफ ने टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

    ]]>
    Mon, 16 Oct 2023 22:56:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल के क्षेत्र में लगातार काम कर विधायक चेतन्य काश्यप कर रहे हैं मानवीय और ईश्वरीय सेवा& राज्यपाल थावरचंद गेहलोत https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-Foundation-honored-2000-brilliant-talents https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-Foundation-honored-2000-brilliant-talents चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह में करीब दो हजार मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम शिक्षा जीवन भर साथ रहने वाली है। आपने जो शिक्षा प्राप्त की है, उसे जितना बांटोगे, वह उतनी ही बढ़ेगी और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। धन-दौलत चोरी हो सकती है, लेकिन विद्या चोरी नहीं हो सकती। शिक्षा से जीवन का आधार बनाना बहुत आवश्यक है। विधायक चेतन्य काश्यप शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल के क्षेत्र में लगातार काम कर मानवीय और ईश्वरीय सेवा कर रहे है।

    यह बात कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कही। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, आयोजन समिति सलाहकार एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा मंचासीन रहे।

    राज्यपाल गेहलोत ने प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए चेतन्य काश्यप फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाले ऐसे आयोजन से दूसरे बच्चे भी प्रेरित होंगे। गेहलोत ने काश्यप से 10वीं और 12वीं पास करने के बाद किन्हीं कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित रहने वाले बच्चों के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।

    काश्यप जैसे सेवा के संकल्प और प्रकल्प हर कोई नहीं कर सकता- जीतू जिराती
    प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जीतू जिराती ने कहा कि विधायक काश्यप अपने क्षेत्र में बच्चों का भविष्य बनाने का काम कर रहे है। उन्होंने जो संकल्प और प्रकल्प लिए है, वह हर कोई नहीं ले सकता है। अहिंसा ग्राम, कुपोषण, शिक्षा, खेल के क्षेत्र में वह काम कर रहे है। कोविड में जब रिश्तेदार और पैसा काम नहीं आ रहा था। उस समय ऑक्सीजन की आवश्यकता होने पर चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने मानव जाति को बचाने का प्रयास किया और ऑक्सीजन प्लांट लगाकर रतलाम के लोगों की जान बचाई। उन्हें गर्व है कि हमारे बीच एक ऐसे जनप्रतिनिधि है जो धन कमाने में नहीं बल्कि पुण्य कमाने का काम कर रहे है।

    युवाओं का भविष्य होगा मेगा इंडस्ट्रियल पार्क- विधायक चेतन्य काश्यप

    फाउंडेशन अध्यक्ष विधायक चेतन्य काश्यप ने मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपने जीवन और स्वभाव में सहनशीलता लाना होगी। जीवन में आने वाली सफलता और असफलता को समान रूप से स्वीकार करें। असफलता जीवन में आती है तब सफलता के लिए तैयार होना पड़ता है। खेल चेतना मेला आयोजन का उद्देश्य यहीं है। हम खेल में रोज हारकर जीतने का प्रयास करते हैं और आखिरकार जीतते हैं।

    काश्यप ने कहा कि रतलाम के भविष्य के लिए मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन प्रधानमंत्री के हाथ से हुआ है। यह रतलाम का सौभाग्य है कि एक ऐसा हाथ रतलाम के साथ लगा है, कि अब क्षेत्र के विकास को कोई रोक नहीं सकता है। 460 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा और 75 हजार करोड़ का निवेश यहां होगा। करीब पौने दो लाख युवाओं को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। रतलाम का युवा अब बाहर नहीं जाएगा बल्कि बाहर का युवा रतलाम आकर काम करेगा।

    असफलता को परिश्रम से मिटा सकने की पराकाष्ठा दिलाएगी आशीर्वाद- प्रदीप पांडेय

    भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि विधायक काश्यप एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका फाउंडेशन समाज, स्वास्थ्य, शिक्षा में लगातार काम कर रहा है। प्रतिस्पर्धा में कभी सफलता तो कभी असफलता मिलती है लेकिन असफलता को हम अपने परिश्रम की पराकाष्ठा से मिटा सकते हैं। ऐसा करने का साहस यदि हर विद्यार्थी में है तो उसे सभी का आशीर्वाद मिलेगा।

    सपनों को बड़ा करें और एक ही सपना देखें- प्रहलाद पटेल

    महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि लोग अपने, परिवार के लिए सोचते हैं लेकिन विधायकजी नगर और यहां के बच्चों के विकास के लिए सोचते हैं। जमाना कॉम्पिटीशन का है। आप अपने सपनों को बड़ा करें और एक ही सपना देखें, क्योंकि अलग-अलग सपने देखने से वे पूरे नहीं होते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

    92 प्रतिशत से अधिक अंक वालों को मंच पर बैठाया

    आरम्भ में स्वागत भाषण समिति सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने दिया। अतिथियों का स्वागत काश्यप एवं डागा सहित समिति सलाहकार निर्मल लुनिया, सदस्य महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, आनंद जैन ने किया। समारोह में 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले करीब दो हजार मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इसमें 92 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मंचासीन किया गया। प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को सम्मान स्वरूप टाइटन रिस्ट वाच एवं शील्ड प्रदान की गई। समारोह के दौरान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मेधावी विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया।

    ]]>
    Sun, 24 Sep 2023 21:37:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नए भवन का उद्घाटन आज, राज्यपाल थावरचंद गेहलोत होंगे मुख्य अतिथि https://acntimes.com/The-new-building-of-the-Royal-Institute-of-Nursing-was-inaugurated-on-24-September-2023 https://acntimes.com/The-new-building-of-the-Royal-Institute-of-Nursing-was-inaugurated-on-24-September-2023 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नए भवन का उद्घाटन कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत 24 सितंबर 2023 को करेंगे। शुभारंभ समारोह सुबह 10.30 बजे रॉयल कैम्पस, सालाखेड़ी, महू रोड पर संपन्न होगा।

    उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे। विशेष अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, समाजसेवी खुर्शीद अनवर, समाजसेवी मेहमूद खान, म.प्र. कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय चैरड़िया, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, उद्योगपति सुशील अजमेरा होंगे।

    इन्होंने की समारोह को सफल बनाने की अपील

    रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल, प्रशासक डॉ. दिनेश राजपुरोहित, प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. आर. के. अरोरा, डॉ. मनीष सोनी, डॉ. अमित शर्मा, एचओडी कपिल केरोल, प्रो. दीपिका कुमावत एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रफुल्ल उपाध्याय आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। 

    ]]>
    Sun, 24 Sep 2023 08:00:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह आज, राज्यपाल थावरचंद गेहलोत करेंगे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-Foundations-talent-honor-ceremony-on-Sunday https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-Foundations-talent-honor-ceremony-on-Sunday एसीएन टाइम्स @ रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितंबर (रविवार) को विधायक सभागृह पर आयोजित होगा। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत रहेंगे। अध्यक्षता सांसद गुमान सिंह डामोर करेंगे। विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा एवं महापौर प्रहलाद पटेल रहेंगे।

    काश्यप ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2014 में प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर अब तक निरंतर प्रतिभाओं का सम्मानित किए जाने का यह कार्य फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। समारोह में 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले करीब दो हजार मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा। प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को फाउंडेशन द्वारा सम्मान स्वरूप टाइटन रिस्ट वाच एवं शील्ड प्रदान की जाएगी।

    कूपन के आधार पर मिलेगा सम्मान-पत्र

    प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति के सलाहकार, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, आनंद जैन ने बताया कि समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को दी गई है। समारोह के कूपन स्कूलों के माध्यम से बच्चों तक भिजवाए गए हैं। कूपन के आधार पर ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र प्रदान किए जाएंगे। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।

    ]]>
    Sat, 23 Sep 2023 23:00:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    युवा उत्सव शुरू : जीवन में आगे बढ़ने के लिए हार&जीत के अंतर को यहीं छोड़कर लक्ष्य बनाएं& करमचंदानी https://acntimes.com/Ratlam-District-level-youth-festival-begins https://acntimes.com/Ratlam-District-level-youth-festival-begins एसीएन टाइम्स @ रतलाम हार-जीत के अन्तर को यहीं छोड़कर जीवन में आगे बढ़ें। जीवन में आप जो भी कार्य करें उसे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें। अगर आपमें दृढ़ विश्वास है तो आप उस कार्य को पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थियों को एलन मस्क से प्रेरणा लेनी चाहिए।

    यह बात शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कही। वे महाविद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने की। युवा उत्सव में वक्तव्य कला, वाद विवाद, मिमिक्री, एकांकी, मूक अभिनय एवं लघु नाटिका आदि स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

    इससे पूर्व सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। छात्रा तालेबा खान ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। स्वागत भाषण युवा उत्सव की संयोजिका डॉ. इंदु कटारिया ने किया। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था जोश, बदलाव के साथ कुछ कर गुजरने का माद्दा रखती है। युवा मंच से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता करता है। आज का युवा कल का भविष्य है।

    युवा ही देश की शक्ति- डॉ. मिश्र

    अध्यक्षीय उद्बोधन प्राचार्य मिश्र ने दिया। उन्होंने कहा कि युवा आगे आएगा तभी राष्ट्र आगे बढ़ेगा। युवा ही देश की शक्ति है। हमारे युवा हमारे जिले का नाम रोशन करेंगे तभी इस कार्यक्रम की सार्थकता है। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को आगामी भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के विधिवत् उद्घाटन की घोषणा की। निर्णायक सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. मनोज जैन,  हरिकृष्ण बड़ोदिया, व्याख्याता कविता रेगवानी, रंगकर्मी प्रकाश गोलानी, रश्मि उपाध्याय एवं ओ. पी. मिश्रा रहे। संचालन प्राध्यापक रविकांत मालवीय ने किया। आभार प्राध्यापिका डॉ. अर्चना भट्ट ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राध्यापकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

    प्रतियोगिताओं के ये रहे विषय

    वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘तकनीक अभिशाप है या वरदान’ एवं भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘घटती नैतिकता एवं बढ़ता अहंकार रहा। अस पर छात्र-छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा यशासिंह राठौड़ प्रथम, प्रिशा एवं चेताली लालन द्वितीय तथा यश राठौर तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विपक्ष में प्रथम हार्दिक अग्रवाल, द्वितीय आनन्द जैन व तृतीय स्थान पर यशा राठौर रहीं। पक्ष में प्रथम अश्विनी पापटवाल, द्वितीय मोहित राठौर एवं स्नेह मूणत, तृतीय मोनिका मेहरा रहीं।

    ]]>
    Sat, 23 Sep 2023 09:18:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल कॉलेज के फार्मेसी स्टूडेंट ने इप्का लैबोरेटरी का किया भ्रमण, व्यवसायिक शिक्षा की दवा उद्योग में उपयोगिता जानी https://acntimes.com/Pharmacy-student-of-Royal-College-visited-IPCA-Laboratory https://acntimes.com/Pharmacy-student-of-Royal-College-visited-IPCA-Laboratory एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के फार्मेसी के विद्यार्थियों के कार्य कौशल में वृद्धि के लिए प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया ज रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों ने इप्का लैबोरेटरी का भ्रमण किया। यहां उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा की दवा उद्योग में उपयोगिता जानी।

    भ्रमण न्यू एरा ऑफ एजुकेशनल एंड नॉलेज ट्रिप के तहत किया गया था। इसमें रॉयल कॉलेज के फार्मेसी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी शामिल रहे। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्लास रूम टीचिंग के अलावा वास्तविक औद्योगिक वातावरण से अवगत कराना तथा उनको अपने कौशल को बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करना रहा। इसके साथ ही इंडस्ट्री के कार्यकलापों व उसके व्यवहारिक ज्ञान तथा औद्योगिक संस्कृति से भी रूबरू कराना था।

    निर्माण से लेकर निर्यात तक की प्रक्रिया समझी

    इस दौरान विद्यार्थियों को इप्का के एचआर हेड दुर्गाप्रसाद आँजने ने दवा के विभिन्न उत्पादन प्रक्रिया, क्वॉलिटी कंट्रोल, सप्लाई पद्धति, मार्केटिंग, सेल्स, निर्यात, गुड्स मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस तथा नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने डॉ. दुर्गाप्रसाद से फार्मा उद्योग के संदर्भ में प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। फार्मा सेक्टर में भविष्य में प्राप्त होने वाले रोजगार की जानकारी भी ली।

    रेड सेफ्टी और फार्मा नियम भी बताए

    इप्का के ट्रेनिंग मैनेजर अलक्षेन्द्र व्यास ने विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी तथा विभिन्न फार्मा नियमों के बारे में अवगत कराया। रॉयल कॉलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित के मार्गदर्शन के संपन्न हुए इस शैक्षणिक भ्रमण में इंडस्ट्री विजिट कॉर्डिनेटर प्रो. मिलिन गाँधी, प्रो. विनीता धाकड़ व प्रो. राशिदा कुरैशी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल रहे।

    ]]>
    Fri, 22 Sep 2023 18:14:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितंबर को, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत होंगे मुख्य अतिथि, 2 हजार प्रतिभाएं होंगी सम्मानित https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-Foundations-talent-honor-ceremony-on-24th-September https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-Foundations-talent-honor-ceremony-on-24th-September 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 2000 विद्यार्थी होंगे सम्मानित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितंबर को विधायक सभागृह बरबड़ हनुमान मंदिर पर आयोजित होगा। मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत रहेंगे। अध्यक्षता सांसद गुमानसिंह डामोर करेंगे। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा रहेंगे।

    यह जानकारी फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने दी। काश्यप की उपस्थिति में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। काश्यप ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में रतलाम शहर के विभिन्न विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले करीब 2000 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

    9 वर्ष से जारी है सम्मानित करने का कार्य

    प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने का यह कार्य फाउंडेशन द्वारा बीते 9 वर्ष से किया जा रहा है। विधायक काश्यप ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को दी जा रही है। समारोह में अभिभावक भी उपस्थित होंगे। समिति ने मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से समारोह में अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है। समारोह हेतु कूपन स्कूल में भेजे जा रहे हैं। मेधावी विद्यार्थियों से बुधवार से इन्हें प्राप्त करने की अपील भी की गई है।

    बैठक में ये उपस्थित रहे

    बैठक के दौरान समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, आनंद जैन उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 18 Sep 2023 23:21:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल कॉलेज के फार्मेसी के विद्यार्थियों ने किया तीतरी में एमबी वाइन यूनिट का अवलोकन, फर्मंटेशन की प्रक्रिया भी समझी https://acntimes.com/Pharmacy-students-of-Royal-College-visited-MB-Wine-Unit-in-Titri https://acntimes.com/Pharmacy-students-of-Royal-College-visited-MB-Wine-Unit-in-Titri एसीएन टाइम्स @ रतलाम । न्यू एरा ऑफ एजुकेशनल एंड नॉलेज ट्रिप के तहत रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस रतलाम के विद्यार्थियों ने तीतरी में एमबी वाइन यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां फर्मेंटेशन की पूरी विधि देखी और समझी।

    विद्यार्थियों को एमबी वाइन के डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र पाटीदार ने पूरी प्रक्रिया आसान शब्दों में समझाई। उन्होंने बताय कि यूनिट में डिजिटल तकनीक से 18 किस्म के अंगूर की खेती गांव में की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार वे विदेश में पढ़ाई कर वापस अपने गांव आकर इतना बड़ा बिजनेस चला रहे हैं। फार्मेसी के विद्यार्थियों के लिए यह काफी शिक्षाप्रद रहा। वे डॉ. जितेंद्र के अनुभव और उनके द्वारा दी गई जानकारी से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने खुद का स्टार्टअप और बिजनेस करने के बारे में भी जानकारी ली। डॉ. पाटीदार ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। इस दौरान रॉयल कॉलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, इंडस्ट्री विजिट को-ऑर्डिनेटर प्रो. मिलिन गांधी, प्रो. प्रियंका राठौर व प्रो. दीक्षा खटीक आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Fri, 15 Sep 2023 00:18:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत&प्रतिशत रहा, सावन शर्मा, पायल पाटीदार, संस्कृति व्यास को विशेष उपलब्धि https://acntimes.com/The-examination-result-of-District-Homeopathic-Medical-College-was-100-percent https://acntimes.com/The-examination-result-of-District-Homeopathic-Medical-College-was-100-percent एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी. एच. एम. एस. चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रतलाम का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

    कॉलेज के सावन शर्मा ने 1500 में से 1102 अंक प्राप्त कर प्रथम रहे। इसी प्रकार पायल पाटीदार 1062 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं संस्कृति व्यास 1059 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इससे विद्यार्थियों कॉलेज प्रबंधन में हर्ष व्याप्त है।

    डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल, महाविद्यालय प्रबंधक दिनेश उपाध्याय व स्टाफ ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर एवं सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी है।

    ]]>
    Wed, 13 Sep 2023 01:35:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अतिथि विद्वानों ने विधायक काश्यप का स्वागत कर दिया धन्यवाद, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष करमचंदानी व प्राचार्य मिश्रा से चर्चा कर दिए थे वेतन बढ़ाने के निर्देश https://acntimes.com/Guest-scholars-thanked-MLA-Chetanya-Kashyap-on-salary-increase https://acntimes.com/Guest-scholars-thanked-MLA-Chetanya-Kashyap-on-salary-increase एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे मप्र जनभागीदारी (उच्च शिक्षा) कर्मचारी संघ एवं अतिथि विद्वानों की मांग पूरी हो गई है। इससे मप्र जनभागीदारी (उच्च शिक्षा) कर्मचारी संघ एवं अतिथि विद्वान संघ में हर्ष है। संघ ने विधायक चेतन्य काश्यप एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी का स्वागत कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

    बता दें कि, जनभागीदारी के द्वारा आमंत्रित अतिथि विद्वान लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी एवं प्राचार्य प्रो. वाय. के. मिश्रा द्वारा विधायक चेतन्य काश्यप से चर्चा की। विधायक काश्यप ने जनभागीदारी द्वारा आमंत्रित अतिथि विद्वानों से आपसी सहमति बनाकर वेतन बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

    मुख्यमंत्री चौहान को भी दिया धन्यवाद

    इधर, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भी अतिथि विद्वानों के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की गई है। इससे दोनों ही वर्गों में हर्ष है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद प्रेषित किया। इस दौरान रूपेश राठौड़, दिलीप वर्मा, विकल्प डोई, मनीष भट्ट, योगेश चौहान, प्रीति मोयल, कनुप्रिया शर्मा, माला वर्मा, पंकज पाठक, निलेश पाठक उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 12 Sep 2023 23:41:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर स्कूलों में लिया गांव और शहर को पूर्ण साक्षर बनाने का संकल्प, प्राचार्यों ने दिलाई शपथ https://acntimes.com/Took-oath-to-make-villages-and-cities-fully-literate https://acntimes.com/Took-oath-to-make-villages-and-cities-fully-literate एसीएन टाइम्स @ सैलाना । नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे प्रदेश में साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। इसका समापन शुक्रवार को शपथ के साथ हुआ। इस मौके पर सैलाना विकासखंड के सभी शासकीय स्कूलों में प्रत्येक गांव और शहर को पूर्ण साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया।

    राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आयुक्त के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में 1 से 8 सितंबर तक सैलाना ब्लॉक के समस्त अशासकीय एवं शासकीय विद्यालयों में साक्षरता सप्ताह मनाया गया। अंतिम दिन 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विकासखंड के समस्त विद्यालयों में शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड साक्षरता समन्वयक डॉ. रविंद्र उपाध्याय ने बताया कि समस्त 259 सामाजिक चेतना केंद्रों और 294 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा ग्रामीणों ने साक्षरता गतिधियों में हिस्सा लिया।

    साक्षरता दिवस पर सीएम राइज़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना में प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने शपथ दिलाई। बीआरसी जयेन्द्र सिंह हाड़ा ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम एवं इसके महत्व के बारे में बताया। विकासखंड समन्वयक साक्षरता डॉ. रविन्द्र उपाध्याय, बीएससी रविंद्र त्रिवेदी, शैलजा दवे, डॉ. राजेश सोनी, मानसिंह डामोर सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इसी प्रकार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवन, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवन, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़, कन्या शिक्षा परिसर सैलाना, हाईस्कूल कुंडा, हाईस्कूल भीलों की खेड़ी, एकीकृत हाईस्कूल मकोड़िया रुंडी आदि विद्यालयों में संस्था प्राचार्य द्वारा साक्षरता की शपथ दिलवाई गई।

    ]]>
    Fri, 08 Sep 2023 21:19:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के विजेता शिक्षकों से प्रधानमंत्री मोदी ने की बात, कहा& युवा दिमागों को विकसित करने में शिक्षकों का प्रयास सराहनीय, देखें वीडियो... https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-spoke-to-National-Teacher-Award-winning-teachers https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-spoke-to-National-Teacher-Award-winning-teachers एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के विजेताओं से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने देश के युवा दिमागों को विकसित करने में शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अच्छे शिक्षकों के महत्व और देश की नियति को आकार देने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों की सफलता के बारे में शिक्षित करके प्रेरित करने के महत्व पर जोर दिया।

    प्रधानमंत्री मोदी से शिक्षकों की मुलाकात का आयोजन 7 लोक कल्याण मार्ग पर किया गया था। इसमें पुरस्कार के लिए चयनित 75 विजेता मौजूद रहे। सभी को (शिक्षक दिवस) 5 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 50 हजार रुपए, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान पत्र से नवाजा जाएगा। चयनित शिक्षकों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी स्थानीय विरासत और इतिहास पर गर्व करने की बात की और शिक्षकों से छात्रों को अपने क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। देश में विविधता की ताकत पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने शिक्षकों से अपने स्कूलों में देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति और विविधता का जश्न मनाने का अनुरोध किया।

    चंद्रयान-3 की सफलता का किया जिक्र

    चंद्रयान-3 की हालिया सफलता पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में छात्रों में जिज्ञासा को प्रोत्साहित करने के महत्व को रेखांकित किया क्योंकि 21वीं सदी प्रौद्योगिकी संचालित सदी है। उन्होंने युवाओं को कुशल बनाने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के महत्व के बारे में भी बात की।

    मिशन लाइफ पर डाला प्रकाश, रिसाइक्लिंग का महत्व बताया

    मिशन लाइफ के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने उपयोग और फेंक संस्कृति के विपरीत रिसाइक्लिंग के महत्व पर चर्चा की। कई शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को अपने स्कूलों में होने वाले स्वच्छता कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने शिक्षकों को अपने पूरे करियर में लगातार सीखने और अपने कौशल को उन्नत करने की सलाह दी।

    बता दें, कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के अनूठे योगदान का जश्न मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है। इस वर्ष, पुरस्कार का दायरा बढ़ा दिया गया है, जिसमें पहले स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा चयनित शिक्षकों को शामिल किया गया था, अब इसमें उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास मंत्रालय द्वारा चयनित शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।

    ]]>
    Mon, 04 Sep 2023 23:08:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री को कल मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, तकनीक का प्रयोग कर आनंदमयी शिक्षा देने के कारण हुआ चयन https://acntimes.com/Ratlam-teacher-Seema-Agnihotri-will-receive-Presidents-Award-on-September-5 https://acntimes.com/Ratlam-teacher-Seema-Agnihotri-will-receive-Presidents-Award-on-September-5 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा में तकनीक का प्रयोग कर आनंदमयी शिक्षा देने वाली सीएम राइज विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल रतलाम की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस दौरान अग्निहोत्री सहित देशभर के कुल 50 शिक्षकों को यह सम्मान मिलेगा।

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए मध्यप्रदेश से सिर्फ दो शिक्षकों का चयन हुआ है, इनमें से एक रतलाम की सीमा अग्निहोत्री हैं। अग्निहोत्री को वर्ष 2021 में राज्य शिक्षक पुरस्कार भी मिल चुका है। अपने विद्यार्थियों को बेहतर समझने के लिए इन्होंने विद्यार्थियों का पोर्टफोलियो तैयार किया था। इस नवाचार को भारत सरकार ने सराहा और बतौर शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया। शिक्षकों को पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपए का चेक, एक रजत पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देने का उद्देश्य उनके योगदान के लिए सराहना करना है जिन्होंने कड़ी मेहनत से छात्रों के जीवन को समृद्ध बनाया है।

    विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि के लिए तकनीक का प्रयोग कर शिक्षा को बनाया आनन्दमयी

    रतलाम जिले के सीएम राइज़ विनोबा स्कूल रतलाम की शिक्षिक सीमा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार के लिए चयनित किया गया है। अग्निहोत्री ने बताया कि जब हम अपने विद्यार्थियों को, उनकी पारिवारिक स्थिति को समझते हैं तो छात्रों को बेहतर पढ़ पाते हैं। इसलिए उन्होंने छात्रों की पसंद, नापसंद, उनकी स्ट्रेंथ, कमजोरी उपलब्धि और पारिवारिक स्थिति को समझने के लिए एक पोर्टफोलियो तैयार कर रखा है। अपनी कक्षा में आनंदमई शिक्षा का माहौल बनाने के लिए आईसीटी की मदद से टीचिंग लर्निंग मटेरियल तैयार किया। सभी की पढ़ाई में रुचि बढ़े, इसके लिए समुदाय को शामिल कर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता जैसे कहानी, निबंध लेखन, समाचार-पत्र लेखन, नाटक और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। इनके यूट्यूब चैनल से 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

    समाज में आदर्श की मिसाल बनी शिक्षिका

    राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान ले रहीं शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री ने समाज में आदर्श की मिसाल कायम की है। उन्होंने अपनी सासू मां की मृत्यु उपरांत उनके नेत्रदान करवाए जिससे कि दो लोगों के जीवन में रोशनी होगी। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार से मिलने वाली पुरस्कार की राशि (50 हजार रुपए) को स्कूल की प्रतिभावान निर्धन कन्याओं हेतु दान करने की घोषणा की है। पुरस्कार के ब्याज से प्राप्त होने वाली राशि से प्रतिवर्ष शिक्षा तथा खेल में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की बालिकाओं को पुरस्कृत किया जा सकेगा।

    कोरोना काल में ऑनलाइन अंग्रेजी पढ़ाई

    जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने शिक्षिका के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि तकनीक का प्रयोग करने वाली शिक्षिका द्वारा कोरोना काल में लगातार 2 वर्ष तक जिला स्तरीय ऑनलाइन कक्षाएं लेकर अंग्रेजी पढ़ाई गई तथा वे जिले के शिक्षकों को कई वर्षों से अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण भी दे रही हैं। जिले के एजुकेशन चेनल हार्ड स्पॉट एजुकेशन पर भी उनके वीडियो प्रसारित किए जाते हैं, जिसका लाभ विद्यार्थीयों के अलावा शिक्षकों को भी मिलता है।

    सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाली शिक्षा

    विद्यालय की प्राचार्य संध्या वोहरा ने कहा कि नवाचारी शिक्षिका के विद्यालय में होने से वे अपने आप को सौभाग्यशाली मानती हैं। उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षिका कक्षा में जीवंत वातावरण बनाने में कामयाब हैं। स्कूल में वॉक थ्रू के दौरान उनकी क्लास का निरीक्षण करते समय लगता है कि काश ! हम भी उनके विद्यार्थी होते। शिक्षिका की आनंदमई शिक्षा की तकनीक से सभी विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की घोषणा के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वे जिला स्तरीय ईको क्लब मास्टर ट्रेनर, अंग्रेजी विषय की प्रशिक्षक, आनंद विभाग की जिला समन्वयक और प्रदेश स्तरीय मास्टर ट्रेनर हैं।

    ]]>
    Mon, 04 Sep 2023 09:40:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    लोक शिक्षण संचालनालय की राज्य स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी 4 सितंबर को, रतलाम की विनीता ओझा और संजय श्रीवास्तव नई शिक्षा नीति पर विचार व्यक्त करेंगे https://acntimes.com/Selection-of-Vinita-Ojha-and-Sanjay-Srivastava-for-state-level-teacher-seminar https://acntimes.com/Selection-of-Vinita-Ojha-and-Sanjay-Srivastava-for-state-level-teacher-seminar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 4 सितंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें रतलाम के दो शिक्षक विचार व्यक्त करेंगे।

    जानकारी के अनुसार शिक्षक संगोष्ठी के लिए शासकीय एकीकृत हाईस्कूल घटला की प्रभारी प्राचार्य विनीता ओझा एवं सी.एम. राइज विद्यालय जावरा के उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव का चयन हुआ है। वे राष्ट्रीय लक्ष्यों के परिपेक्ष्य में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुक्रम में पाठ्यक्रम का निर्धारण एवं नियमन विषय पर विचार व्यक्त करेंगे।

    शिक्षकों के चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, डॉ. सुलोचना शर्मा, ओमप्रकाश मिश्रा, एस. एल. गौड़, अशोक लोढ़ा, चंचल जायसवाल, गोपाल जोशी, सुनील कदम, सी. एल. सालित्रा, हरीश रत्नावत, चीना कोठारी, ज्योति चावला एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने हर्ष व्यक्त किया है।

    ]]>
    Sat, 02 Sep 2023 00:09:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सैलाना विकासखंड के 292 स्कूल प्रभारियों ने लिया प्रशस्त मोबाइल एप का प्रशिक्षण, दिव्यंग्य बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने में होगा सहायक https://acntimes.com/292-school-in-charges-took-training-of-Prashat-mobile-app https://acntimes.com/292-school-in-charges-took-training-of-Prashat-mobile-app एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए स्कूल प्रभारियों को प्रशस्त मोबाइल एप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सैलाना विकासखंड के जनपद शिक्षा केंद्र में इसके तहत 21 से 29 अगस्त तक एक-एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इसमें विकासखंड के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के 292 प्रभारियों ने भाग लिया।

    इस दौरान NCERT नई दिल्ली द्वारा बनाए गए प्रशस्त मोबाइल एप के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। यह एप दिव्यांग बच्चों की मुख्य धारा और शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। खण्ड श्रोत समन्वयक जयेंद्र सिंह हाड़ा के भार्गदर्शन में प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर रविन्द्र त्रिवेदी, कांशीराम अमजेरिया, प्रकाश सोलंकी, हरिओम मावी ने दिया। इसमें बताया गया है कि एप क्या है और कैसे काम करता है। इसके माध्यम से 21 प्रकार की दिव्यांगता की पहचान आदि की जानकारी भी दी गई।

    प्रशिक्षण सत्र का समापन मंगलवार को डाइट पिपलौदा की प्राचार्य अनीता सागर के मुख्य आतिथ्य, पूर्व प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं निपुण भारत की जिला प्रभारी समन्वयक अनन्या शर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर एसीपी-आईडी मुकेश कुमार राठौर, बीएसी स्मिता शुक्ला, अतुल विललियम, एमआईएस उपासना जैन, माला वर्मा, आलोक कोठारी एवं सभी जनशिक्षक उपस्थित रहे। संचालन ब्लॉक अकादमिक समन्वयक रविन्द्र त्रिवेदी ने किया। आभार मोबाइल स्रोत समन्वयक हरिओम भावी एवं प्रकाश सोलंकी ने माना।

    ]]>
    Tue, 29 Aug 2023 22:25:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    देश के इन 50 श्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, शिक्षक दिवस पर दिल्ली में प्रदान किए जाएंगे राष्ट्रीय पुरस्कार, देखें सूची https://acntimes.com/The-President-will-honor-the-countrys-50-best-teachers-on-September-5 https://acntimes.com/The-President-will-honor-the-countrys-50-best-teachers-on-September-5 एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली / भोपाल । देश के 50 श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए किया गया है। शिक्षकों को शिक्षक दिवस (5 सितंबर, 2023) को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस सूची में मध्यप्रदेश की सिर्फ शिक्षक शामिल हैं।

    कठोर पारदर्शी और ऑनलाइन तीन चरण की चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को हर साल राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सम्मान प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस पर होने वाले समारोह में दिया जाता है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन किया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संयुक्त सचिव प्राची पांडेय द्वारा इस बारे में सभी चयनित शिक्षकों को पत्र के माध्यम से सूचना भेजी गई है। इसमें बताया गया है कि सम्मान समारोह 5 सितंबर, 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में होगा। पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

    50 हजार रुपए और रजत पदक मिलेगा

    संयुक्त सचिव पांडेय के अनुसार पुरस्कार के रूप में प्रत्येक चयनित शिक्षक को योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही 50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और रजत पदक भी दमया जाएगा। पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों के 3 सितंबर की दोपहर से 6 सितंबर की पूर्वाह्न तक रहने और ठहरने की व्यवस्था भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा की गई। रहने और खाने की व्यवस्था नई दिल्ली के होटल ‘द अशोका’ में रहेगी। इस दौरान शिक्षकों को ड्यूटी पर ही माना जाएगा।

    मध्य प्रदेश से सिर्फ दो शिक्षकों के नाम

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार सम्मान 2023 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची में मध्य प्रदेश से सिर्फ दो नाम हैं। एक रतलाम शहर के सीएम राइज शासकीय विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल की सीमा अग्निहोत्री हैं। दूसरा नाम सारिका घारू का है जो होशंगाबाद जिले के सांध्या स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ हैं। 

    ]]>
    Sun, 27 Aug 2023 09:25:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पूर्व छात्र मिलन समारोह : कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में खेल मैदान की समस्या हल होगी, नए कमरों का निर्माण होगा& विधायक काश्यप https://acntimes.com/Alumni-meet-held-at-Arts-and-Science-College https://acntimes.com/Alumni-meet-held-at-Arts-and-Science-College एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर विधायक शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा है कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप बदला है। अतः हमें संयुक्त रूप से विद्यार्थियों के हित में योजनाओं का निर्माण करना होगा। शीघ्र ही खेल मैदान की समस्या व महाविद्यालय में नए कमरों का निर्माण किया जाएगा।

    विधायक काश्यप कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व छात्र संगठन के मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र संगठन के गठन एवं उद्देश्य की पूर्ति में हरसंभव मदद की जाएगी। काश्यप ने अपने छात्र जीवन के रोचक किस्से भी सुनाए। समारोह में 1952 बैच की छात्रा हासी सिवानी (अध्यक्ष), प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र और जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद क्रमचंदानी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

    प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्ज्वलित किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र, समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सचिव अखिलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश पटेल, सह सचिव देवेंद्र वाधवा, प्रो. राजू हारोर, प्रो. अर्चना भट्ट ने किया। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य मिश्रा ने दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में अश्विनी शर्मा ने कहा कि पूर्व छात्र संगठन द्वारा गरीब छात्रों को पुस्तक, खेलकूद सामग्री, छात्रवृत्ति, योजना, करियर काउंसलिंग शुरू की जाएगी। साथ ही आपने शहर में विश्वविद्यालय भी खोला जाए इस हेतु प्रयास किया जाए। विनोद कर्मचंदानी एवम् हासी सिवानी ने भी संबोधित किया।

    पूर्व छात्रों का किया सम्मान

    इस अवसर पर पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष राकेश झालानी, कमल तिवारी, मुकेश कोठारी, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा, विक्रम अवॉर्डी संजय वशिष्ठ,  जोस चाको, अनंता भ्रह्मे, अश्विनी सक्सेना, डीएसपी धर्मराज सूर्यवंशी का सम्मान विधायक काश्यप ने किया। पूर्व छात्र संगठन ने अतिथि काश्यप एवं सिवानी का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

    ये मौजूद रहे

    इस अवसर पर गोपाल मजावदिया, कैलाश व्यास, राजीव ऊबी, ललित मोयल, संगीता चौहान, छबि लाल, समद खान, चांद खान सहित वरिष्ठ साथी उपस्थित थे। संचालन विनोद सेवाल ने किया। आभार अखिलेश गुप्ता ने व्यक्त किया।

    ]]>
    Sat, 26 Aug 2023 08:31:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच की सामान्य ज्ञान, प्रश्न मंच व वाद&विवाद प्रतियोगिता 20 अगस्त को, विद्यार्थी और शिक्षक भाग ले सकेंगे https://acntimes.com/General-knowledge-question-forum-and-debate-competition-for-teachers-and-students-on-20-August https://acntimes.com/General-knowledge-question-forum-and-debate-competition-for-teachers-and-students-on-20-August एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थी और शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सामान्य ज्ञान, प्रश्न मंच तथा वाद-विवाद स्पर्धा शामिल है।

    संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा व सचिव दिलीप शर्मा ने बताया कि माणक चौक हायर सेकंडरी स्कूल में 20 अगस्त को सुबह 11.00   स्पर्धा का आयोजन होगा। इसमें जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। शिक्षकों के लिए भी स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद का विषय ‘विद्यार्थियों के लिए सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव’ तथा शिक्षकों के लिए ‘महिला अपराधों के लिए जिम्मेदार कौन’ रहेगा।

    इन्होंने की अपील

    स्पर्धा में भाग लेने का अनुरोध डॉ. सुलोचना शर्मा, डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, गोपी मिश्रा, गोपाल जोशी, कृष्णचंद्र ठाकुर, नरेंद्रसिंह राठौड़, राधेश्याम तोगड़े, श्यामसुंदर भाटी, मदनलाल मेहरा, रमेश उपाध्याय, नरेंद्रसिंह पंवार, कविता सक्सेना, रक्षा के. कुमार, भारती उपाध्याय, वीणा छाजेड’, आरती त्रिवेदी, दशरथ जोशी, अनिल जोशी, देवेंद्र वाघेला, कमलसिंह राठौड़, नूतन मजावदिया, मिथिलेश मिश्रा, चंद्रशेखर लश्करी, स्वतंत्र दशोत्तर, अंजुम खान, रघुनाथ खराड़ी, वीरेंद्र कैथवास आदि ने किया है।

    ]]>
    Sat, 19 Aug 2023 22:32:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा का अलीराजपुर व उमरिया के धुर्वे का शहडोल तबादला https://acntimes.com/Transfer-of-district-education-officers-of-Umaria-and-Ratlam https://acntimes.com/Transfer-of-district-education-officers-of-Umaria-and-Ratlam एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा रतलाम और उमरिया के जिला शिक्षा अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। विभाग के उप सचिव ओ. एल. मंडलोई के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार रतलाम के जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णचंद्र शर्मा को अलीराजपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं उमरिया के जिला शिक्षा अधिकारी उमेश कुमार धुर्वे को शहडोल के संयुक्त संचालक लोक शिक्षक्षण कार्यालय में उपसंचालक बनाया गया है। दोनों की तबादले प्रशासनिक दृष्टि से किए गए हैं।

    बता दें कि रतलाम जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा का कार्यकाल विवादित रहा। अधीनस्थ कर्मचारी और शिक्षकों में इनकी कार्यप्रणाली को लेकर प्रायः नारजगी ही देखने को मिली। यहां तक कि आला अधिकारी भी इनके कार्य करने के तरीके और शिकायतों के चलते इनसे काफी खफा थे। शर्मा का तबादला अलीराजपुर होने से विभागीय कर्मचारियों और शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। वहीें इनके नजदीकी कर्मचारियों में मायूसी का आलम है।

    ]]>
    Thu, 17 Aug 2023 15:17:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6ठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन जारी, आज आखिरी तारीख https://acntimes.com/Today-is-the-last-date-for-admission-in-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya https://acntimes.com/Today-is-the-last-date-for-admission-in-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट में सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसकी आखिरी तारीख 17 अगस्त है।

    जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2024 के ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त तक www.navodaya.gov.in एवं https:/cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के अन्तर्गत आलोट, जावरा एवं बाजना तीनों विकासखण्डों में आने वाले समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत एवं उसी विकासखण्ड में निवासरत छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 जनवरी 2024 को पूर्वान्ह में रतलाम जिले के आलोटजावरा एवं बाजना में निर्धारित केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उक्त चयन परीक्षा में आलोटजावरा एवं बाजना विकासखण्डों के कक्षा 5वीं में सत्र 2023-24 में मान्यता प्राप्त संस्थाओं में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थी भाग ले सकते हैंजिनकी जन्म दिनांक 01.05.2012 से 31.07.2014 तक हो।

    ]]>
    Thu, 17 Aug 2023 08:37:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी कार्रवाई : MP बोर्ड के पेपर लीक मामले में 31 शिक्षकों व कर्मचारियों को ऐसी सजा, 9 स्कूल 10 साल नहीं बन पाएंगे परीक्षा केंद्र https://acntimes.com/MP-Big-action-on-31-teachers-and-9-schools-in-question-paper-leak-case https://acntimes.com/MP-Big-action-on-31-teachers-and-9-schools-in-question-paper-leak-case एसीएन टाइम्स @ भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा की परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के दोषी शिक्षकों व कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मंडल ने ऐसे 31 शिक्षकों व कर्मचारियों को समस्त पारिश्रमिक कार्य से हमेशा के लिए वंचित कर दिया है। इतना ही नहीं लापरवाही वाले 9 स्कूलों के 10 साल तक परीक्षा केंद्र बनाने पर भी रोक लगा दी है।

    माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। मंडल के सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में बताया गया है कि मंडल द्वारा 2022-23 में हाईस्कूल / हायर सेकंडरी की परीक्षाओं का संचालन किया गया था। इसमें प्रश्न-पत्रों की गोपनीयता भंग करने में लिप्त शिक्षकों पर कार्रवाई की है। आदेश में ऐसे 31 शिक्षकों, प्राचार्यों, भृत्यों व अन्य कर्मचारियों के नाम उनके विद्यालयों और पदनाम शामिल हैं। इन सभी मंडल के समस्त पारिश्रमिक कार्यों से सदैव के लिए वंचित (Deber) किया गय है। जिन पर यह कार्यवाही की गई है इनमें मुरैना, ग्वालियर, दमोह, धार, बड़वानी, राजगढ़, भोपाल और रायसेन जिले के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व कार्मचारी शामिल हैं। इनमें शिक्षक ही नहीं, प्राचार्य और पर्यवेक्षक तक शामिल हैं।

    ये स्कूल नहीं बन पाएंगे परीक्षा केंद्र

    आदेश में बताया गया है कि संबंधित परीक्षा केंद्रों को भी आगामी 10 वर्षों (2023-24 से 2033 तक) के लिए परीक्षा आयोजन के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इनमें मुरैना, ग्वालियर, दमोह, धार, बड़वानी, राजगढ़, भोपाल और रायसेन के स्कूल शामिल हैं।

    बता दें, मप्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के कई प्रश्न-पत्र लीक होने का मामला सामने आया था। इससे शिक्षा मंडल सहित प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसकी जांच जारी थी। जांच पूरी होते ही मंडल ने इसमें लिप्त पाए गए शिक्षकों और परीक्षा केंद्रों पर इतनी बड़ी कार्रवाई की है। माना जा रहा है इस प्रकार की संभवतः यह पहली कार्रवाई है।

    ]]>
    Thu, 10 Aug 2023 07:13:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    GATE 2023 की परीक्षा में सुनयना पाध्ये को सुयश, IIT हैदराबाद के एम. टेक रिसर्च के लिए हुआ चयन https://acntimes.com/Big-success-for-Sunaina-Padhye-in-GATE-2023-exam https://acntimes.com/Big-success-for-Sunaina-Padhye-in-GATE-2023-exam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम की छात्रा सुनयना पाध्ये ने बी. टेक. (कम्प्यूटर साइंस) के अंतिम वर्ष में रहते हुए GATE 2023 की परीक्षा में 98.7 पर्सेन्टाइल प्राप्त किए हैं। अखिल भारतीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि के साथ ही सुनयना का का चयन IIT हैदराबाद के लिए हुआ है।

    महाराष्ट्र समाज रतलाम का नाम रोशन करने वाली सुनयना पाध्ये ने का चयन आईआईटी हैदराबाद के एम. टेक. रिसर्च (आर्टिफिशियल इंटेलिजन्स) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता वर्षा एवं पिता श्रीकांत पाध्ये द्वारा गणित व विज्ञान की रुचिकर शिक्षा को दिया। उनकी इस सफलता में बड़े भाई कृष्णवंदन का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा है। कृष्णवंदन स्वयं भी आईआईटी गुवाहाटी से एम. टेक. कर वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट में कार्यरत हैं। सुनयना की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र समाज रतलाम ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    ]]>
    Fri, 04 Aug 2023 02:24:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    साहित्यकार प्रो. अज़हर हाशमी का लिखा गीत मध्यप्रदेश के इस सरकारी महाविद्यालय का बन गया गान https://acntimes.com/Pro-Azhar-Hashmis-song-became-the-anthem-of-a-government-college-​Look-up-details https://acntimes.com/Pro-Azhar-Hashmis-song-became-the-anthem-of-a-government-college-​Look-up-details एसीएन टाइम्स @ रतलाम /भोपाल। प्रख्यात साहित्यकार व चिंतक प्रो. अजहर हाशमी द्वारा लिखा गीत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय में रोज गूंज रहा है। यह महाविद्यालय गान के रूप में राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान के बाद रोज विद्यार्थियों द्वारा गाया जाता है। महाविद्यालय ने इसे अपनी साहित्यिक पत्रिका ‘अनुपम’ में भी स्थान दिया है।

    महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रो. हाशमी से ‘महाविद्यालय गान’ लिखने के लिए अनुरोध किया गया था। उन्होंने 20 पंक्तियों में महाविद्यालय की विशेषताओं को ऐसे गूंथा कि प्रबंधन ने उसे ज्यों का त्यों महाविद्यालय गान के रूप में स्वीकार कर लिया। साहित्यिक पत्रिका ‘अनुपम’ की संपादक एवं महाविद्यालय के गृहविज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सक्सेना बताती हैं कि प्रो. हाशमी द्वारा लिखित उक्त गान को महाविद्यालय प्रशासन व विद्यार्थियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। महाविद्यालय में में राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान के बाद यही गाया जाता है। जिस समय अनुपम पत्रिका का संपादन किया जा रहा था तब संस्था की प्राचार्य डॉ. सुधा बैसा थीं जो अब सेवानिवृत्त हो चुकी हैं।

    थोड़ी सी बात प्रो. हाशमी के बारे में

    प्रो. अज़हर हाशमी देश-विदेश में कवि, साहित्यकार, समालोचक, विचारक और मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते हैं। मूलतः राजस्थान की पृष्ठभूमि से आने वाले प्रो. हाशमी ने मध्यप्रदेश को अपनी कर्मभूमि और तपभूमि बनाया और मां सरस्वती की आराधना कर रहे हैं। रतलाम के कला एवं महाविद्यालय से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त प्रो. हाशमी अपने अब तक के जीवनकाल में ‘बेटियां पावन दुआएं हैं...’ और ‘राम वाला प्यारा हिंदुस्तान चाहिए...’ सहित सैकड़ों प्रसिद्ध कविताएं लिख चुके हैं। उनकी ‘बेटियां पावन दुआएं हैं...’ से मध्यप्रदेश शासन ने बेटी बचाओ अभियान की 5 अक्टूबर 2011 को शुरुआत ही की थी। यह कविता मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं की हिंदी पाठ्य पुस्तक (नवनीत) में भी शामिल है। इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के भारत दौरे के दौरान उनकी बेटी चेल्सी क्लिंटन के सम्मान में विश्व के करीब सवा सौ देशों में दूरदर्शन के माध्यम से यह कविता प्रसारित हुई थी।

    बता दें कि, उन्हें हाल ही में उनकी पुस्तक ‘संस्मरण का संदूक समीक्षा के सिक्के’ के लिए मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा अखिल भारतीय निर्मल वर्मा पुरस्कार के भी चुना गया है। रतलाम के साहित्यकार प्रो. हाशमी द्वारा लिखित महाविद्यावलय गान अन्य स्थान के महाविद्यालय में शामिल करना रतलाम के लिए गौरव की बात है। अपने कर्म और तप की बदौलत हासिल करने वाली किसी भी उपलब्धि का श्रेय प्रो. हाशमी अपने विद्यार्थियों और चाहने वालों को देते हैं।

    ]]>
    Fri, 28 Jul 2023 10:45:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बुनियादी सुविधाओं के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना भी जरूरी& विधायक चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Along-with-basic-facilities-it-is-also-necessary-to-increase-the-quality-of-education-MLA-Chetanya-Kashyap https://acntimes.com/Along-with-basic-facilities-it-is-also-necessary-to-increase-the-quality-of-education-MLA-Chetanya-Kashyap कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में 6 करोड़ 48 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का समारोह पूर्वक भूमिपूजन

    महाविद्यालय खेल मैदान के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा के परिसरों में विद्यार्थियों की बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाना तो जरूरी है। इसके साथ ही मौजूदा दौर की आवश्यकताओं को देखते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना भी जरूरी है। यह बात नगर विधायक चेतन्य काश्यप ने कही। वे शासकीय  कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में 6 करोड़ 48 लाख रुपए के निर्माण कार्यों के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

    विधायक काश्यप ने कहा कि आज विद्यार्थियों के सामने प्रतिस्पर्धा अधिक है और वैश्विक चुनौतियां भी हैं इसलिए हमारी शिक्षा ऐसी हो जो विद्यार्थियों को इन चुनौतियों के लिए सक्षम बनाने में समर्थ हो। काश्यप ने महाविद्यालय के खेल ग्राउंड में जलजमाव की समस्या पर कहा कि इस समस्या का स्थायी निदान आवश्यक है। इस संदर्भ में उन्होंने पीआईयू के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि महाविद्यालय के खेल मैदान की जल निकासी की स्थायी योजना बनाकर तत्काल प्रस्तुत करें। इस हेतु काश्यप ने 10 लाख रुपए विधायक निधि से देने की भी घोषणा की।

    सिर्फ डिग्री लेना न हो विद्यार्थियों का लक्ष्य

    काश्यप ने नियमित कक्षाओं में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति, शिक्षक एवं विद्यार्थी संगठन सामूहिक रूप से इस दिशा में प्रयास करें। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री लेना विद्यार्थियों का लक्ष्य न हो बल्कि विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित रहकर वास्तविक ज्ञान अर्जित करें। जिससे उन्हें रोजगार मिलने में भी आसानी रहेगी।  विधायक ने जोर देकर कहा कि एक गौरवशाली रतलाम एवं नगर के युवाओं के भविष्य की परिकल्पना हमने की है, वह औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में साकार हो रही है। इससे निश्चित ही रतलाम और आस-पास के युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर प्राप्त होंगे।

    विभिन्न स्तर पर हो रहे कार्य- करमचंदानी

    इस अवसर पर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने महाविद्यालय में किए जा रहे छात्र हितैषी कार्यों पर बोलते हुए कहा कि महाविद्यालय में लॉन टेनिस कोर्ट, सर्व सुविधा युक्त लाइब्रेरी, कम्प्यूटर लैब और विभिन्न प्रयोगशालाओं के रिनोवेशन का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में एक ऐसा कॉर्नर भी विकसित किया जा रहा है जहां विद्यार्थियों को बैठने की व्यवस्था, कैंटीन, पेयजल एवं प्रसाधन की सुविधा रहेगी, तथा विद्यार्थी इसी स्थान पर अपने सभी कार्यों जैसे- प्रवेश, छात्रवृत्ति, परीक्षा, अंकसूची, टीसी आदि से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर सकेंगे।

    विद्यार्थियों की सुविधाओं में विस्तार के लिए प्रतिबद्ध

    करमचंदानी ने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जो नि:शुल्क कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, विद्यार्थी उसका अधिक से अधिक लाभ ले सकेंगे। हम विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं। महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण निर्माण के लिए हमें यदि और भी सुझाव मिलते हैं तो हम अवश्य ही उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आप और हम भाग्यशाली हैं कि हमें काश्यप जैसे दूरदृष्टा विधायक मिले हैं। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि महाविद्यालय की जनभागीदारी जो भी छात्र हितैषी कार्य प्रारंभ करेगी काश्यप जी उसे अवश्य ही पूरा करेंगे।

    दो नए पाठ्यक्रम की हुई शुरुआत- डॉ. मिश्र

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि महाविद्यालय में 4 करोड़ 75 लाख रुपए से निर्मित एक नया भवन शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाएगा। 6 करोड़ 48 से नई लाइब्रेरी एवं नवीन कक्षों के निर्माण का शुभारंभ विधायक चेतन काश्यप द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष से महाविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री एवं फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री भी प्रारंभ किए गए हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों के सुगम आवागमन के लिए महाविद्यालय परिसर में नए रोड का निर्माण एवं नए निर्मित भवनों के सामने सुंदर गार्डन का निर्माण भी प्रस्तावित है।

    पूजा अर्चना के साथ हुआ भूमि पूजन

    प्रारंभ में सरस्वती पूजन के साथ ही नवीन निर्माण कार्य का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र, पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सचिव अखिलेश गुप्ता पीआईयू के सचिन हरित, महाविद्यालय के राजेंद्र रावल, नीलेश शुक्ला, गोविंद सोनगरा ने किया।

    ये रहे उपस्थित

    इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम् कुमावत, अश्विनी सक्सेना, भगवान भाई, डॉ. गोपाल मजावदिया, महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन डॉ. सी. एल. शर्मा ने किया। आभार डॉ. राजू हारोड़े ने माना।

    ]]>
    Tue, 25 Jul 2023 22:33:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डोरी पर गुब्बारे से बने रॉकेट को दौड़ाकर सीखा न्यूटन का नियम, संवेग संरक्षण का कॉन्सेप्ट भी जाना https://acntimes.com/Newtons-law-learned-by-running-a-rocket-made-of-a-balloon-on-a-string https://acntimes.com/Newtons-law-learned-by-running-a-rocket-made-of-a-balloon-on-a-string एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विज्ञान संचारक गजेंद्र सिंह राठौर (गजेंद्र सर) के मार्गदर्शन में विद्यार्थी विज्ञान विषय से दूर भागने के बजाय, उससे दोस्ती कर रहे हैं। रविवार को 30 विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित कॉन्सेप्ट जाने और समझे। इस दौरान उन्होंने न्यूटन का नियम समझने के लिए खुद ही डोरी पर गुब्बारे से बना रॉकेट दौड़ाया। संवेग संरक्षण के कॉन्सेप्ट को भी समझा। 

    विज्ञान विषय दूर से तो विष्मयकारी लगता है लेकिन जब उसे नजदीक से जानते हैं तो वह दोस्त बन जाता है। विज्ञान और विद्यार्थियों के बीच ऐसी दोस्ती कायम करने के प्रयास में विज्ञान संचारक गजेंद्र सिंह राठौर (गजेंद्र सर) लगे हुए हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी विज्ञान से जुड़े कॉन्सेप्ट को खुद करके सीख रहे हैं। रविवार को इस शिक्षण सत्र की दूसरी विज्ञान वर्कशॉप आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों ने स्वयं ही डोरी पर गुब्बारे का रॉकेट बनाया और उसे मनचाही जगह भेजकर न्यूटन के नियम और संवेग संरक्षण के कॉन्सेप्ट को समझा। विज्ञान संचारक राठौर के मार्गदर्शन में 30 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने कक्षा 6 से 11 तक के विज्ञान आधारित ज्ञान को स्वयं मॉडल बनाकर, गतिविधि करके सीखा। दोनों माध्यमों के 30 में से 12 विद्यार्थियों ने दूसरी बार कार्यशाला में भाग लिया।

    किस तरह के किए प्रयोग

    खारे पानी में तैरने और घनत्व का संबंध, हैंड पम्प का लंबा हत्था रखने के फायदे पर क्रियात्मक मॉडल द्वारा समझ, वायु दाब के नए और प्रचलित प्रयोग, संवेग और कोणीय संवेग के कॉंन्सेप्ट पर मॉडल आधारित गतिविधि, दाब की अवधारणा, द्रव्यमान और भार, रसायनों पर आधारित साइंस, न्यूटन के नियम आदि कई कॉन्सेप्ट पर विद्यार्थियों ने नवक्रियात्मक रूप से स्वयं करके देखें।

    कम या शून्य लागत से की गतिविधियां

    प्रयोग की समस्त सामग्री या तो कम लागत की थीं या शून्य लागत की घरेलू सामग्री। गुब्बारे, धागा, स्ट्रॉ, कांच के ग्लास, कीप, प्लास्टिक की अनुपयोगी बॉटल आदि सामग्री का उपयोग कार्यशाला में किया गया।

    इस सत्र में दूसरी कार्यशाला, आगे भी जारी रहेगी

    आयोजक गजेंद्र सर ने बताया कि जारी सत्र में गर्मियों में तीन दिवसीय कार्यशाला की गई थी, इसी कड़ी में यह दूसरी कार्यशाला थी। आगामी छुट्टी के दिनों में भी इनका क्रम जारी रखा जाएगा। इनमें कक्षा 6 से 11 तक का कोई भी विद्यार्थी गूगल लिंक के द्वारा फॉर्म भरकर चयन आधार पर नि:शुल्क जुड़ सकता है। चयन गूगल फॉर्म में साइंस अभिरुचि के पूछे गए प्रश्नों के आधार पर किया जाता है।

    विद्यार्थियों ने सुनाए अनुभव

    कार्यशाला में दूसरी बार शामिल हो रहे विद्यार्थी कुबेर पारा बताते हैं कि हर बार नए कॉन्सेप्ट सीखने को मिलते हैं। इस बार सूचक आधारित रसायन के प्रयोग ने रोमांचित कर दिया। प्रतिभागी छात्र आवेश ने कहा कि रॉकेट के सिद्धांत को समझने का अवसर एक्टिविटी से मिला। अंग्रेजी माध्यम के छात्र अनंत शुक्ला ने संवेग और ऊर्जा संरक्षण पर आधारित प्रयोग को मजेदार बताया।

    ]]>
    Sun, 23 Jul 2023 21:27:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 22 जुलाई को, प्रवेश पत्र जारी, 6ठी के लिए हो रहे आवेदन https://acntimes.com/Jawahar-Navodaya-Vidyalaya-selection-test-on-July-22-applications-invited https://acntimes.com/Jawahar-Navodaya-Vidyalaya-selection-test-on-July-22-applications-invited एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के लिए सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 11वीं की चयन परीक्षा लेटरल इन्ट्री-2023 की परीक्षा 22 जुलाई 2023 को होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसी प्रकार 20 जनवरी 2024 को होने वाली कक्षा 6ठी की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आवेदन 20 अगस्त तक किए जा सकेंगे।

    जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया 11वीं की प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई को सुबह 11 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय खामरियाआलोट में आयोजित होगी। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम के अन्तर्गत आने वाले विकासखण्ड आलोटबाजना तथा जावरा के 116 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट https://cbseitems.nic.in/2023/ jnvxi/AdminCard/AdminCard पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केन्द्र पर समय से 30 मिनट पूर्व पहुंच जाएं।

    कक्षा 6 में प्रवेश के लिए करें आवेदन

    सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6ठी में प्रवेश के लिए भी चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in/https://cbseitems.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के अन्तर्गत आलोटजावरा एवं बाजना तीनों विकासखण्डों में आने वाले समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत एवं उसी विकासखण्ड में निवासरत छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 6ठी के लिए परीक्षा 20 जनवरी 2024 को पूर्वान्ह में रतलाम जिले के आलोटजावरा एवं बाजना में निर्धारित केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें आलोटजावरा एवं बाजना विकासखण्डों के कक्षा 5 वीं में सत्र 2023-24 में मान्यता प्राप्त संस्था में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों की जिनकी जन्म दिनांक 01.05.2012 से 31.07.2014 तक की होनी चाहिए।

    ]]>
    Fri, 21 Jul 2023 08:39:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    75 फीसदी व ज्यादा अंक वाले विद्यार्थियों को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन अगस्त में करेगा सम्मानित https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-Foundations-talent-honor-ceremony-in-August https://acntimes.com/Chetanya-Kashyap-Foundations-talent-honor-ceremony-in-August चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह अगस्त में होगा। इसमें बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

    यह निर्णय फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिवर्षानुसार रिस्ट वॉच एवं शील्ड अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मान स्वरूप प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक काश्यप ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे काफी उत्साहजनक हैं। कई विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा अच्छे अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है।

    2014 से आयोजित हो रहा है सम्मान समारोह

    चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में आयोजन समिति के सदस्य पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 18 Jul 2023 23:46:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    स्कूल चले हम : सर्वांगीण विकास के लक्ष्य का निर्धारण करें और परिश्रम के साथ आगे बढ़ें& भरत यादव https://acntimes.com/School-Chale-Hum-campaign-launched-in-Sailana https://acntimes.com/School-Chale-Hum-campaign-launched-in-Sailana नव प्रवेशी बालिकाओं को मंगल तिलक लगाकर स्कूल चले हम अभियान का किया शुभारंभ

    एसीएन टाइम्स @ सैलाना । सर्वांगीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए लक्ष्य का निर्धारण करें और परिश्रम के साथ आगे बढ़ें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई विभिन्न आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा करने को लेकर शासन प्रतिबद्ध है। इसके बाद भी स्थानीय स्तर की जो आवश्यकताएं हैं वे शाला स्तर पर जन सहयोग एवं जन भागीदारी से पूरी की जा सकती हैं।

    यह बात मप्र शासन के नगरीय प्रशासन विकास विभाग के आयुक्त भरत यादव ने कही। वे सैलाना विकासखंड मुख्यालय पर कन्या शिक्षा परिसर एवं सीएम राइस स्कूल में आयोजित स्कूल चले हम अभियान के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे। आयोजन में पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आमंत्रित अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त प्रीति जैन, जिला परियोजना समन्वयक एम. एल. सांसरी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय, बीआरसीसी सैलाना जे. एस. हाड़ा, प्राचार्य गिरीश सारस्वत, प्राचार्य दिलीप पाटीदार, एपीसी मुकेश राठौर एवं विद्यालय की छात्राओं ने किया।

    आयुक्त यादव एवं अन्य अतिथियों ने नव प्रवेशी छात्राओं को मंगल तिलक लगाकर स्कूल चले अभियान का शुभारंभ किया। जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त जैन ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। आयुक्त ने अपने स्कूली जीवन एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से लेकर आईएएस बनने के सफर तक के अनुभव बालिकाओं से साझा किए तथा बालिकाओं के शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा संबंधी प्रश्नों का उत्तर भी दिया। पूर्व विधायक चारेल ने भी संबोधित किया। संचालन विकासखंड समन्वयक साक्षरता डॉ. रवीन्द्र उपाध्याय ने किया। आभार प्राचार्य दिलीप पाटीदार ने माना।

    ]]>
    Mon, 17 Jul 2023 18:19:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जिला शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण में बंद मिला यह स्कूल, 11 शिक्षकों का काट दिया एक दिन का वेतन https://acntimes.com/Ratlam-School-found-closed-in-inspection-salary-of-11-teachers-cut https://acntimes.com/Ratlam-School-found-closed-in-inspection-salary-of-11-teachers-cut एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने सोमवार को पलसोड़ा गांव स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्कूल खुला रखने के नियत समय से पहले ही स्कूल में ताला लगा मिलने पर उन्होंने प्राचार्य सहित 11 शिक्षकों एक दिन का वेतन काटा।

    जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा जब निरीक्षण करने पहुंचे थे तब शाम के 4:15 बज रहे थे। निरीक्षण के दौरान स्कूल में ताला लगा मिला। इसे लेकर शर्मा ने प्राचार्य और पूरे स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर समय से पहले स्कूल लगने के समय पर भी ताला लगा होने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था। जो स्पष्टीकरण स्टाफ द्वारा दिया गया वह जांच में असत्य और संतोषजनक नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई की। उन्होंने अनुपस्थित 11 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इसका उल्लेख शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में भी किया जा रहा है।

    ]]>
    Thu, 13 Jul 2023 20:10:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षकों के संयुक्त मोर्चा का संभागीय सम्मेलन 9 जुलाई को उज्जैन में, पुरानी पेंशन योजना सहित विभिन्न मांगों को लेकर होगी चर्चा https://acntimes.com/Divisional-Conference-of-United-Front-of-Teachers-in-Ujjain-on-9th-July https://acntimes.com/Divisional-Conference-of-United-Front-of-Teachers-in-Ujjain-on-9th-July एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चे का संभागीय सम्मेलन 9 जुलाई को उज्जैन में होगा। आयोजन को सफल बनाने की अपील संयुक्त मोर्चा के सदस्यों द्वारा की गई है। इसी सम्मेलन में 20 अगस्त से भोपाल में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर बनने वाली रणनीति के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। 

    यह जानकारी अध्यापक शिक्षक सयुंक्त मोर्चा रतलाम के सुनील कुमार गौड़, राजेश स्वर्णकार, महेद्रसिंह भाटी, हरिराम जाटवा ने सयुंक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि नियुक्ति दिनांक से पूर्ण वरिष्ठता बहाल कर पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति, पदोन्नति, ग्रेज्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति सहित 11 प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में 9 जुलाई को उज्जैन में संभागीय सम्मेलन आहूत किया गया है। सम्मेलन सुबह 11:30 बजे से देवास रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम हाल में होगा।

    सम्मेलन में अध्यापक शिक्षक संवर्ग संयुक्त मोर्चा मप्र के प्रमुख पांच संगठनों के प्रांताध्यक्ष (प्रांतीय शिक्षक संघ मप्र के प्रांताध्यक्ष मनोहर दुबे, शासकीय शिक्षक संगठन के प्रांताध्यक्ष राकेश दुबे, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के भरत पटेल, राज्य शिक्षक संघ के जगदीश यादव, राज्य शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष राकेश नायक) शामिल होकर आगामी रणनीति और 20 अगस्त से भोपाल में प्रस्तावित विशाल प्रदर्शन के बारे में जानकारी देंगे।

    रतलाम के 300 अध्यापक-शिक्षक होंगे सामिल

    उज्जैन स्थित संभागीय मुख्यालय में होने वाले सम्मेलन में रतलाम जिले से 300 अध्यापक-शिक्षक उपस्थित होंगेl अध्यापक सयुंक्त मोर्चा रतलाम ने अधिक से अधिक अध्यापक-शिक्षकों, संविदा शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक, गुरुजी एवं समस्त शिक्षकों से शामिल होने की अपील की है।

    इन्होंने किया सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान

    सम्मेलन को सफल बनाने की अपील करने वालों में संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, संभागीय महासचिव मनीष कुमार हाड़ा, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, सावन पारगी, ब्रजेश झा, हेमंतसिंह पंवार, हरिराम जाटवा, अर्जुन गरवाल, रमेश उपाध्याय, योगेद्र खेड़े,  राजेद्र सिह राठौर, रामकरण कनेरिया, अर्जुन राठौर, मनीष द्विवेदी, कन्हैयालाल पाटीदार, भास्कर बाथम, तिलकराज पाटीदार, नारायण सिंह, रमेश वसुनिया, गोवर्धनलाल गरवाल, जगदीश गरवाल, अमित झा आदि शामिल हैं।

    ]]>
    Sat, 08 Jul 2023 02:21:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    निरक्षर को साक्षर करना अक्षर ब्रह्म की सेवा है, अक्षर का ज्ञान आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का अहसास करता है& हाड़ा https://acntimes.com/Respect-for-Akshar-Mitra-who-make-illiterates-literate https://acntimes.com/Respect-for-Akshar-Mitra-who-make-illiterates-literate 254 निरक्षरों को साक्षर करने वाले अक्षर मित्रों का सम्मान, जनशिक्षा केंद्र शिवगढ़ में हुआ आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अक्षर ब्रह्म है और किसी को अक्षर का ज्ञान देकर साक्षर करना उस ब्रह्म की सेवा करने के बराबर है। अक्षर ज्ञान निरक्षरता से घिरे व्यक्ति को आत्म सम्मान की अनुभूति कराता है, आत्म निर्भर होने का अहसास भी कराता है। जिसे जरा भी अक्षर ज्ञान नहीं है, उसे जब आप ने पहली बार कोई अक्षर लिखना, पढ़ना और समझना सिखाया होगा तो उसके चेहरे की खुशी भी जरूर देखी होगी। सीखने के बाद उसकी पहली प्रतिक्रिया रही होगी कि ‘देखिए, मैंने यह कर लिया।’ उसकी इस खुशी ने आपको सुखद अहसास कराया होगा।

    यह बात सैलाना विकासखंड के बीआरसी जयेंद्र सिंह हाड़ा ने कही। वे जनशिक्षा केंद्र शिवगढ़ में अक्षर मित्रों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर सह समन्यवक (साक्षरता) डॉ. रविंद्र उपाध्याय, बीएसी रविंद्र त्रिवेदी, बीएसी स्मिता शुक्ला, जन शिक्षक रमेश परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में कन्या संकुल के 254 अक्षरों को साक्षर करने वाले अक्षर मित्रों को सम्मानित किया गया। संचालन कन्या संकुल शिवगढ़ के सह समन्वयक (साक्षरता) देवेंद्र वाघेला ने किया।

    इनका हुआ सम्मान

    सामाजिक चेतना केंद्र के प्रभारी शांतिलाल पाठक, महेंद्र देवड़ा, नागूलाल मईड़ा, बालमुकुंद पाटीदार, भारत सिंह चौहान, किशोर, पवन, पप्पू सिलावट, पप्पू अमलियार, सुभाष, दिनकर, सेतु मीणा, मोतीलाल मईड़ा, लक्ष्मण गोदा, लक्ष्मण,  सेतु मईड़ा, दिलीप आर्य के प्रयास से अक्षर मित्रों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ अक्षर मित्र के रूप में कन्या संकुल की शिक्षक सुहागी हारी, रावजी वसुनिया, संतोष डामर, हरिश्चंद्र मईड़ा, प्रेम पारगी, नारायण पारगी, संतोष, कैलाश पारगी को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान सभी सामाजिक चेतना केंद्रों के प्रभारी  उपस्थित रहे। 

    ]]>
    Sat, 08 Jul 2023 01:24:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम की इन बेटियों ने चिकित्सा क्षेत्र में पाया उल्लेखनीय स्थान, सभी दे रहे इन्हें बधाई और शुभकामननाएं https://acntimes.com/These-daughters-of-Ratlam-found-a-remarkable-place-in-the-medical-field https://acntimes.com/These-daughters-of-Ratlam-found-a-remarkable-place-in-the-medical-field पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा,

    हर्षिता मालवीयरितिका शर्मा, ने हासिल किया प्रदेश प्रविष्य सूची में स्थान 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसमें रतलाम के बंजली ग्राम में स्थित पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संस्था की तीन छात्राओं का परिणाम उल्लेखनीय रहा, जिनमें से दो ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया।

    डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी ने बताया परीक्षा में हर्षिता मालवीय ने 1100 अंकों में से 928 अंक प्राप्त कर प्रथम, रितिका शर्मा ने 927 अंक के साथ द्वितीय एवं श्रेया श्रीवास्तव ने 910 अंक अर्जित कर महाविद्यालय में तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। हर्षिता एवं रितिका ने प्रदेश प्रविष्य सूची में भी स्थान प्राप्त किया। इससे विद्यार्थियों में हर्ष व्याप्त है।

    फाउण्डेशन के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, संस्था पीआरओ योगेन्द्र पुरी गोस्वामी, प्राचार्य डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार पांडेय, ट्रस्ट के पदाधिकारियों और टीचिंग स्टाफ आदि ने सभी सफल और टॅापर छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

    ]]>
    Thu, 29 Jun 2023 08:13:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथी कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत&प्रतिशत रहा, प्राची पटेल, शेख रूहिनाज़ और हेमलता डामर का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा https://acntimes.com/District-Homeopathy-Colleges-examination-result-was-100-percent https://acntimes.com/District-Homeopathy-Colleges-examination-result-was-100-percent एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी जबलपुर द्वारा बी.एच.एम.एस. चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रतलाम का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

    संस्था की प्राची  पटेल ने 1500  अंकों  में से 1074 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, शेख रूहिनाज ने 1006 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं हेमलता डामर ने 962 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में हर्ष व्याप्त है।

    डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग तथा महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश उपाध्याय आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी है।

    ]]>
    Sat, 24 Jun 2023 02:45:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गांव के बच्चों को उपलब्धि : बासिंद्रा जनशिक्षा केंद्र के हाईस्कूल के चार विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन, कक्षा 6 में लेंगे प्रवेश, विद्यालय परिवार दी शुभकामनाएं https://acntimes.com/Four-students-of-Basindra-Public-Education-Center-were-selected-for-Navodaya-Vidyalaya https://acntimes.com/Four-students-of-Basindra-Public-Education-Center-were-selected-for-Navodaya-Vidyalaya एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बासिंद्रा जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत संचालित हाई स्कूल के चार विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा के लिए चयन हुआ है। ये विद्यार्थी कक्षा छठी में प्रवेश लेंगे। विद्यालय और जन शिक्षा केंद्र परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

    संकुल प्राचार्य संदीप जैन ने बताया कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय खेरखूंटा से छात्र गोलू मईड़ा, प्राथमिक विद्यालय लिमड़ीपाड़ा से रानू मईड़ा, प्राथमिक विद्यालय बासिंद्रा से मनीष मुनिया, शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बायड़ी से रोहित मईड़ा ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर कक्षा छह में प्रवेश के लिए स्थान पक्का कर लिया है। ऐसा कर के विद्यार्थियों ने न सिर्फ अपने अध्यापकों, अभिभावकों बल्कि सभी मार्गदर्शकों का नाम भी रोशन किया है।

    पहले भी हो सफल हो चुके हैं केंद्र के बच्चे

    बता दें कि, नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को हुई थी। पिछले साल जन शिक्षा केन्द्र के प्राथमिक विद्यालय खेरखूंटा के चार बच्चों का चयन हुआ था। जन शिक्षा केंद्र बासिंद्रा के विद्यालय खेरखूंटा से आठ साल से बच्चे नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इस बार अप्रैल में संकुल प्राचार्य संदीप जैन, जन शिक्षक हरीश भिंडवाल, सुनीता सिंह नरवरिया, वरिष्ठ मार्गदर्शक मदन चौहान के नेतृत्व में रमेशचंद्र गेहलोत (सहायक शिक्षक खेरखूंटा) एवं कंवरलाल चौहान प्राथमिक शिक्षक खेड़ीखुर्द ने जन शिक्षा केंद्र स्तर पर 4 से 28 अप्रैल तक रोज सुबह 9 से 5 बजे तक  नि:शुल्क नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षाएं संचालित की। इसमें संकुल के अन्य शिक्षकों ने भी समय - समय पर उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके चलते ही इन 4 बच्चों का चयन हुआ।

    व्यापारी संघ ने उपलब्ध कराईं किताबें

    शिक्षकों के समर्पण से प्रेरित होकर लहसुन व्यापारी संघ रतलाम ने इन बच्चों को नि:शुल्क किताबें उपलब्ध करवाई थीं। शिक्षकों ने उनका भी आभार माना है। गेहलोत एवं चौहान ने बताया कि आने वाले सत्रों में भी वे संकुल स्तर पर विशिष्ट आवासीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय की कक्षा हेतु नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

    ]]>
    Thu, 22 Jun 2023 19:25:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एजुकेशन अलर्ट ! मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्‍कूल, 6 से 12 तक की पढ़ाई 20 जून से सुबह होगी   https://acntimes.com/Education-Alert-Schools-from-class-1-to-5-will-open-in-Madhya-Pradesh-from-July-1 https://acntimes.com/Education-Alert-Schools-from-class-1-to-5-will-open-in-Madhya-Pradesh-from-July-1 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश में स्कूल खोलने को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई 1 जुलाई को शुरू होगी जबकि कक्षा 6 से 12 तक की 20 जून को ही शुरू हो जाएगी। प्राथमिक कक्षाओं के स्कूल खोलने के समय में यह बदलाव गर्मी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

    प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने ट्वीट कर स्कूलों के संचालन के संबंध में दिए गए निर्णय की जानकारी दी है। इसमें बताया है कि प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। परमार के अनुसार भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए प्राथमिक कक्षाओं के ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं एक जुलाई से लगेंगी। वहीं छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली में संचालित होंगी। एक जुलाई से सभी स्कूल नियमित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।

    गौरतलब है, कि पहले 16 जून से नया शिक्षा सत्र खोले जाने का निर्णय हुआ था। लगातार तापमान बढ़ने के कारण ग्रीष्मावकाश को बढ़ा कर 19 जून तक कर दिया गया। चूंकि अभी भी भी तापमान अधिक है और उमस के कारण बेचैनी का माहौल है, इसलिए स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश और स्कूल खुलने के दिन और समय में बदलाव किया है।

    ]]>
    Sun, 18 Jun 2023 14:30:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एडमिशन अलर्ट : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 25 जून तक कर सकते हैं आवेदन, शुरू हो चुका है रजिस्ट्रेशन, जानिए किन ट्रेड में होंगे प्रवेश https://acntimes.com/Admission-can-be-taken-till-June-25-in-ITI-Alot https://acntimes.com/Admission-can-be-taken-till-June-25-in-ITI-Alot एसीएन टाइम्स @ रतलाम  कौशल विकास विभाग अन्तर्गत म.प्र. की समस्त आईटीआई में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन प्रारम्भ हो गए हैं। आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 जून तक कियोस्क के माध्यम से या स्वयं पोर्टल पर फाम भरकर च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं।

    आईटीआई में प्रवेश हेतु विद्युतकार, फीटर, वेल्डर, कोपा, मैकेनिक डीजल एवं सर्वेयर आदि व्यवसाय में प्रवेश लिया जा सकता है। पंजीयन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं तथा 25 जून तक इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन एवं उसमें सुधार करवा सकते हैं।

    रतलाम आईटीआई के प्राचार्य यू. पी. अहिरवार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश विवरणिका, प्रवेश चक्र एवं अन्य समस्त जानकारी इंटरनेट के माध्यम से, अपने स्तर से अथवा आनलाईन सहायता केन्द्रों से अथवा शासकीय आईटीआई रतलाम से प्राप्त की जा सकती है।

    ]]>
    Tue, 13 Jun 2023 22:02:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यही तो विज्ञान है : ढाल वाली सतह पर वस्तु को ऊपर चढ़ती देख चौंक गए बच्चे, गजेंद्र सर बोले& ये एंटीग्रेविटी नहीं, सेंटर ऑफ मास है https://acntimes.com/Children-understood-the-concepts-of-science-in-Gajendra-Sirs-class https://acntimes.com/Children-understood-the-concepts-of-science-in-Gajendra-Sirs-class विज्ञान संचारक गजेंद्र सिंह राठौर द्वारा आयोजित तीन दिनी साइंस वर्कशॉप में बच्चों ने खुद करके सीखी विज्ञान की अवधारणाएं

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अरे, यह तो से ऊपर जा रहा है ! साइंस वर्कशॉप में कुछ इसी तरह से विद्यार्थी चौक गए, जब उन्हें वस्तुएं नीचे से ऊपर जाती हुई दिखाई देने लगीं। वे कहने लगे यह तो ग्रेविटी के विरुद्ध हो गया। इससे उपजी उनकी जिज्ञासा को विज्ञान संचारक गजेंद्र सर ने शांत किया। उन्हें बताया कि एंटीग्रेविटी नहीं बल्कि सेंटर ऑफ मास अर्थात द्रव्यमान केंद्र की गति के कारण इस तरह से हो रहा है। विज्ञान के इस रूप और प्रयोग को जानकर बच्चे न सिर्फ खुश हुए बल्कि नए कॉन्सेप्ट को समझकर आत्मविश्वास से भरा भी पाया।

    तीन दिनी विज्ञान कार्यशाला के दूसरे दिन गजेंद्र सिंह राठौर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पहले सत्र में स्वयं करके सामग्री का निर्माण किया। इसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने द्रव बर्तन की दीवार पर प्रेशर डालता है, वायुदाब से संबंधित प्रयोग तथा प्रेशर के फर्क से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की सामग्री को स्वयं तैयार किया।

    इसी प्रकार कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों ने द्रव्यमान केंद्र की अवधारणा से संबंधित सामग्री,फोर्स किस तरह से अलग-अलग एरिया पर प्रभाव डालता है सहित अन्य सामग्री को तैयार करके स्वयं गतिविधि को निर्मित करने योग्य बनाया।

    कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने आसुत जल अर्थात डिस्टिल्ड वाटर और सामान्य पानी में, ग्रेफाइट में, प्रबल और दुर्बल अम्ल में विद्युतीय परीक्षण के माध्यम से विद्युत के प्रभाव को स्वयं करके सीखा। परंपरागत एनसीईआरटी की गतिविधियों से अतिरिक्त कुछ नवाचारी प्रयोग भी वर्कशॉप के दौरान किए गए हैं। इसमें वाष्पीकरण और संघनन से संबंधित कुछ नए प्रयोग बच्चों ने करके देखें तथा इन घटनाओं को समझा।

    क्या-क्या सीखा विद्यार्थियों ने

    कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने न्यूटन का तीसरा नियम, द्रव्यमान केंद्र की अवधारणा, दाब का कॉन्सेप्ट, वाष्पीकरण, संघनन, चालकता, विभिन्न रासायनिक क्रियाएं तथा उनके प्रभावों का अध्ययन किया और उन्हें करके सीखा। विज्ञान संचारक गजेंद्र सिंह राठौर इस नि:शुल्क तीन दिवसीय कार्यशाला के आयोजक और वर्षों से कम लागत और शून्य लागत की सामग्री बनाकर नवाचारों द्वारा साइंस की प्रेरणा दे रहे हैं।

    राठौर ने बताया कि अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में पिछले दो दिनों में विद्यार्थियों ने 40 से अधिक गतिविधियों के माध्यम से क्रियात्मक विज्ञान और लर्न बाय फन के कॉन्सेप्ट पर स्वयं करके उसके पीछे के साइंस को समझा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं को भी अपनाया है, प्रयोग किस तरह से होते हैं, उस दौरान क्या सावधानियां रखनी चाहिए, कॉन्सेप्ट को किस तरह से अप्लाई किया जाता है, यह सब इस दौरान सीख रहे हैं।

    समापन 3 जून को, इस दिन यह सीखेंगे विद्यार्थी

    1 से 3 जून तक चलने वाली साइंस वर्कशॉप के अंतिम दिवस शनिवार को विद्यार्थी प्रकाश से संबंधित प्रयोग, एक ही पटिये पर संवेग, ऊर्जा, न्यूटन के नियम की अवधारणा, कोणीय संवेग, बल आघूर्ण आदि समझेंगे। नन्हें विद्यार्थी एनसीईआरटी की उनकी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित कॉन्सेप्ट को स्वयं करके सीखेंगे। सभी विद्यार्थियों का अंत में प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

    ]]>
    Fri, 02 Jun 2023 19:02:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये क्लास खास है : तीन दिनी साइंस वर्कशॉप 1 जून से, विज्ञान संचारक गजेंद्र सिंह राठौर बच्चों को क्रियात्मक रूप में समझाएंगे विज्ञान की अवधारणाएं https://acntimes.com/Three-day-science-workshop-with-Gajendra-Sir-from-1st-June https://acntimes.com/Three-day-science-workshop-with-Gajendra-Sir-from-1st-June एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पाठ्य पुस्तकों में लिखी विज्ञान की अवधारणाओं को बच्चे प्रायः रटने का प्रयास करते हैं, बौद्धिग विकास की दृष्टि से उचित नहीं है। इसलिए बच्चों में अवधारणाओं को क्रियात्मक स्वरूप में समझ विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के मद्देनजर रतलाम के प्रसिद्ध विज्ञान संचारक गजेंद्र सिंह राठौर द्वारा तीन दिनी साइंस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।

    वर्कशाप 1 से 3 जून तक चलेगी। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के चयनित 30 विद्यार्थी नि:शुल्क भाग लेंगे। विद्यार्थियों का चयन एक ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से किया गया है। चयन में इस बात का ध्यान रखा गया है कि विज्ञान में रुचि और 6 से 10 तक की प्रत्येक कक्षा का इसमें प्रतिनिधित्व हो। चयनित विद्यार्थियों को एक वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है ताकि उन्हें जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके। इन विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला विज्ञान संचारक राठौर के शुभम् श्री कॉलोनी स्थित निवास पर ही आयोजित होगी।

    मॉडल बनाएंगे, वैज्ञानिक शब्दावली से परिचित होंगे

    वर्कशाप में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम दोनों के विद्यार्थी कक्षा 6 से 10 तक की एनसीईआरटी के साइंस के बेसिक कॉन्सेप्ट को गतिविधियों के माध्यम से सीखेंगे और प्रयोग भी करेंगे। विद्यार्थी स्वयं एक्टिविटी के लिए मॉडल भी बनाएंगे और वैज्ञानिक शब्दावली से भी परिचित होंगे। वे अपने मॉडल्स और एक्टिविटी को प्रदर्शित करना भी सीखेंगे।

    28 वर्ष से विज्ञान लोकप्रियकरण के लिए हैं सक्रिय

    बात दें कि, राठौर ने स्वयं नवाचारी प्रयोगों के माध्यम से शिक्षण को रुचिकर बनाया है। पिछले 28 वर्षों से विज्ञान लोकप्रियकरण की दिशा में प्रयासरत हैं। वे घर पर ही विज्ञान की अवधारणाओं पर क्रियात्मक सामग्री तैयार करते हैं तथा विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों (वाट्सअप, यूट्यूब, फेसबुक, वेबेक्स आदि) से विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग से परिचित कराते है। लर्न बाय फन, साइंस बाय डूइंग, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग में देशभर में साइंस फोरम पर इन्हें रतलाम और मध्य प्रदेश का प्रतिनिधि माना जाता है। राठौर को 2015 में मप्र के नवाचारी शिक्षक का पुरस्कार तथा 2016 में राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है।

    ]]>
    Wed, 31 May 2023 22:18:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये क्लास खास है : तीन दिनी साइंस वर्कशॉप 1 जून से, विज्ञान संचारक गजेंद्र सिंह राठौर बच्चों को क्रियात्मक रूप में समझाएंगे विज्ञान की अवधारणाएं https://acntimes.com/Three-day-science-workshop-with-Gajendra-Sir-from-1st-June-2363 https://acntimes.com/Three-day-science-workshop-with-Gajendra-Sir-from-1st-June-2363 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पाठ्य पुस्तकों में लिखी विज्ञान की अवधारणाओं को बच्चे प्रायः रटने का प्रयास करते हैं, बौद्धिग विकास की दृष्टि से उचित नहीं है। इसलिए बच्चों में अवधारणाओं को क्रियात्मक स्वरूप में समझ विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के मद्देनजर रतलाम के प्रसिद्ध विज्ञान संचारक गजेंद्र सिंह राठौर द्वारा तीन दिनी साइंस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।

    वर्कशाप 1 से 3 जून तक चलेगी। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के चयनित 30 विद्यार्थी नि:शुल्क भाग लेंगे। विद्यार्थियों का चयन एक ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से किया गया है। चयन में इस बात का ध्यान रखा गया है कि विज्ञान में रुचि और 6 से 10 तक की प्रत्येक कक्षा का इसमें प्रतिनिधित्व हो। चयनित विद्यार्थियों को एक वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है ताकि उन्हें जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके। इन विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला विज्ञान संचारक राठौर के शुभम् श्री कॉलोनी स्थित निवास पर ही आयोजित होगी।

    मॉडल बनाएंगे, वैज्ञानिक शब्दावली से परिचित होंगे

    वर्कशाप में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम दोनों के विद्यार्थी कक्षा 6 से 10 तक की एनसीईआरटी के साइंस के बेसिक कॉन्सेप्ट को गतिविधियों के माध्यम से सीखेंगे और प्रयोग भी करेंगे। विद्यार्थी स्वयं एक्टिविटी के लिए मॉडल भी बनाएंगे और वैज्ञानिक शब्दावली से भी परिचित होंगे। वे अपने मॉडल्स और एक्टिविटी को प्रदर्शित करना भी सीखेंगे।

    28 वर्ष से विज्ञान लोकप्रियकरण के लिए हैं सक्रिय

    बात दें कि, राठौर ने स्वयं नवाचारी प्रयोगों के माध्यम से शिक्षण को रुचिकर बनाया है। पिछले 28 वर्षों से विज्ञान लोकप्रियकरण की दिशा में प्रयासरत हैं। वे घर पर ही विज्ञान की अवधारणाओं पर क्रियात्मक सामग्री तैयार करते हैं तथा विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों (वाट्सअप, यूट्यूब, फेसबुक, वेबेक्स आदि) से विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग से परिचित कराते है। लर्न बाय फन, साइंस बाय डूइंग, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग में देशभर में साइंस फोरम पर इन्हें रतलाम और मध्य प्रदेश का प्रतिनिधि माना जाता है। राठौर को 2015 में मप्र के नवाचारी शिक्षक का पुरस्कार तथा 2016 में राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है।

    ]]>
    Wed, 31 May 2023 22:18:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जिंदगी जीना आसान नहीं, इसे आसान बनाना पड़ता है सब्र और बर्दाश्त कर के, बहुत कुछ नजरअन्दाज कर के& प्रमोद गुगालिया https://acntimes.com/Farewell-to-final-year-students-of-Royal-College-of-Pharmacy https://acntimes.com/Farewell-to-final-year-students-of-Royal-College-of-Pharmacy रॉयल कॉलेज के फार्मेसी अंतिम वर्ष के 150 विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ दी विधाई

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिन्दगी को जीना आसान नहीं होता, जिन्दगी को आसान बनाना पड़ता है, कुछ सब्र करके, कुछ बर्दाश्त करके। बहुत कुछ नजरअन्दाज करके ही जिन्दगी को आसान बना सकते हैं। इसलिए पहले लक्ष्य निर्धारित करें और उसके अनुसार उसे पाने के लिए मेहनत करें।

    यह बात रॉयल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने कही। वे संस्थान द्वारा संचालित फार्मेसी कोर्स के अंतिम वर्ष के 150 विद्यार्थियों के फेयरवेल (विदाई) समारोह को संबोधित कर रहे थे। फेयरवेल कार्यक्रम रॉयल कॉलेज के फार्मेसी विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर निदेशक डॉ. उबेद अफजल, फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, कॉलेज प्रशासक डॉ. डी. आर. पुरोहित, फार्मेसी स्टाफ मिलिन्द गांधी, शगुफ्ता खान तथा फार्मेसी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    माता-पिता साक्षात् भगवान स्वरूप, उन्हें सम्मान दें

    इस मौके पर गुगालिया ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि तय करें कि आप क्या बनना चाहते हैं। उस लक्ष्य को पाने के लिए तब तक प्रयास करें, जब तक कि आपको सफलता की प्राप्ति ना हो। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जीवन में कभी निराशा का भाव अपने अन्दर ना आने दें। माता और पिता साक्षात् भगवान का स्वरूप हैं, उनकी ही वजह से आपको ये जीवन जीने का अवसर मिला। इसलिए हमेशा उन्हें पूरा सम्मान दें, वरना आपकी आने वाली पीढ़ी भी आपकी प्रवृत्ति को आपके साथ दोहराएगी।

    उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी

    कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती पूजन एवं वंदना हुई। अतिथियों के स्वागत हुआ। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन और डिप्लोमा और डिग्री फार्मेसी के जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों (पढ़ाई पूरी करने वाले) को विदाई दी। संस्था निदेशक डॉ. अफजल ने भी संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य एवं नए जीवन की शुभकामनाएं दी। अंतिम वर्ष के सभी फार्मेसी विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी ने मोमेंटो भेंट किए।

    ये प्रस्तुतियां भी हुईं

    विद्यार्थियों ने गेम्स, स्टेज परफॉर्मेन्स की प्रस्तुतियां भी दी। सोलो डांस तनवी एवं वर्षा सेंगर ने किया। ग्रुप डांस में निधि, मुस्कान, अदिति, निकिता शर्मा, शालिनी शामिल रहीं। रैम्प वॉक में सनोली रांका एवं हितेन्द्र चैहान की प्रस्तुत सराहनीय रही। आयोजन में कुंदन पाल एवं अजय का उल्लेखनीय योगदान रहा। संचालन सिद्धि वर्मा एवं रेणुका डोडियार ने किया।

    ]]>
    Sat, 27 May 2023 23:54:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की आकिरी तारीख 31 मई, ऑनलाइन करना होंगे आवेदन https://acntimes.com/Last-date-for-application-for-admission-in-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya-is-31-May https://acntimes.com/Last-date-for-application-for-admission-in-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya-is-31-May एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के लिए सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 11वीं (लेटरल इन्ट्री) चयन परीक्षा-2023 में भाग लेने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई, 2023 है।

    आवेदन ऑनलाइन  https:// cbseitms.nic.in/2023/jnvxi के माध्यम से लिए जाएंगे। इसके तहत जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के अन्तर्गत आलोटजावरा एवं बाजना तीनों विकासखण्डों में आने वाले समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दिनांक 22 जुलाई 2023 शनिवार को पूर्वान्ह में निर्धारित केन्द्र पर होगी। उक्त चयन परीक्षा में आलोट, जावरा एवं बाजना विकासखण्डों के कक्षा 10वीं में सत्र 2022-23 में उत्तीर्ण समस्त विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों की जन्म तारीख 01.06.2006 से 31.07.2008 तक होनी चाहिए।

    ]]>
    Sat, 27 May 2023 08:31:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में पाया स्थान https://acntimes.com/10th-and-12th-result-of-excellent-school-of-Ratlam-excellent https://acntimes.com/10th-and-12th-result-of-excellent-school-of-Ratlam-excellent एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्था की छात्रा ने राज्य मेरिट में अपना स्थान बनाया। उत्कृष्ट विद्यालय के अध्यक्ष कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने विद्यालय के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर संस्था प्राचार्य सुभाष कुमावतशिक्षकों व प्रदेश स्तर पर संस्था का नाम गौरांवित करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    संस्था प्राचार्य कुमावत ने विद्यालय के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मेरिट में कक्षा 12वी में दीक्षिता जैन ने कला संकाय में 5वां स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 10वी में राज्य मेरिट में अक्षत भावसार ने 9वां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जिला मेरिट में प्राची पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर संस्था व जिले का गौरव बढ़ाया।

    कक्षा 10वीं का परिणाम 95.8 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में 90.7 प्रतिशत तथा द्वितीय श्रेणी में 43 प्रतिशत विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 85.25 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम श्रेणी में 71.4 प्रतिशत तथा द्वितीय श्रेणी में 13.8 प्रतिशत विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।

    विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई, सम्मान किया

    विद्यालय परिवार के प्रधान सुभाष कुमावत ने परीक्षा परिणाम आते ही श्रेष्ठ स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर व पुष्पहार द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर सुनील कुमार कदम माया मौर्या, यशस्वी वर्माडॉ. ललित मेहतामनोज मूणत रीना कोठारी, सुरेश राठौड़, ईश्वरसिंह राठौर सहित विद्यालय परिवार ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।

    ]]>
    Thu, 25 May 2023 21:51:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP : 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, यह जिंदगी की परिणाम नहीं, सिर्फ एक साल की अंक तालिका है, इसलिए असफल विद्यार्थी तनाव न लें https://acntimes.com/mp-10th-and-12th-exam-result-declared https://acntimes.com/mp-10th-and-12th-exam-result-declared एसीएन टाइम्स @ भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया। परिणाम प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने घोषित किया। 10वीं के 63.29 प्रतिशत और 12वीं का 58.75 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असफल रहे विद्यार्थियों से धैर्य बरतने की सलाह दी है।

    शिक्षा मंत्री परमार ने परिणाम की घोषणा के बाद मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि एमपी बोर्ड के 18 लाख स्टूडेंट्स के रिजल्ट घोषित किया गया है। इनमें से 12वीं में 58.75% स्टूडेंट पास हुए जबकि 10वीं का रिजल्ट 63.29% रहा। उन्होंने बताया दोनों ही कक्षाओं की मैरिट सूची भी जारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से कहा है कि यह जीवन की परीक्षा का परिणाम नहीं है, इसलिए यदि इसमें कोई सफल नहीं आया है तो परेशान न हों।

    10वीं का परीक्षा परिणाम

    कक्षा 10वीं में 8,20,014 नियमित विद्यार्थियों में से 8,15,364 ने परीक्षा दी। इनमें 4,17,845 छात्र एवं 3,97,519 छात्राएं शामिल हैं। इनमें से कुल 5,15,955 विद्यार्थी (63.29) पास हुए जिनमें 2,51,739 छात्र एवं 2,64,216 छात्राएं हैं। इस प्रकार नियमित विद्यार्थियों में से 60.26 फीसदी छात्र एवं 66.47 फीसदी छात्राएं हैं। यानी इसमें पास होने वालों में छात्राएं अधिक हैं।

    कक्षा 10वीं की परीक्षा में 1,44,547 विद्यार्थियों ने स्वाध्यायी के रूप में पंजीयन कराया था जिनमें से 1,30,971 विद्यार्थियों (89,411 छात्र तथा 55,136 छात्राएं) ने परीक्षा दी। इसमें से कुल 17.11 प्रतिशत (कुल 22,324) विद्यार्थी ही सफल रहे। इस कक्षा में 4,650 नियमित तथा 13,576 स्वाध्यायी विद्यार्थियों को पूरक आई।

    12वीं का परीक्षा परिणाम

    कक्षा 12वीं शिक्षण सत्र 2,02,023 में कुल 4,70,745 विद्यार्थी में से 4,69,349 परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 2,18,657 छात्र एवं 2,50,692 छात्राएं शामिल हैं। कुल 2,55,763 विद्यार्थी (54.52 प्रतिशत) पास हुए। पास होने वाले विद्यार्थियों में छात्राएं 56.87 फीसदी के साथ आगे रहीं जबकि छात्रों का प्रतिशत 51.83 रहा। कुल 79,833 विद्यार्थियों को पूरक आई जिन्हें रुक जाना नहीं के तहत एक अवसर दिया जाएगा।   

    स्टूडेंट अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  mpbse.nic.in पर देख सकते हैं और ई-रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

    10वीं की मेरिट लिस्ट

    12वीं की मेरिट लिस्ट

     

    ]]>
    Thu, 25 May 2023 14:52:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई, आवेदक की उम्र 35 वर्ष से कम होना जरूरी https://acntimes.com/Backward-Classes-Foreign-Study-Scholarship-Applications-Invited https://acntimes.com/Backward-Classes-Foreign-Study-Scholarship-Applications-Invited एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म.प्र. के पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेशी शिक्षण संस्थाओं में स्नातकोत्तर आदि उच्च अध्ययन की छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक पिछड़े वर्ग का होकर म.प्र. का मूल निवासी होना चाहिए। उसकी आयु 35 वर्ष से कम होना जरूरी है।

    आवेदक/अभिभावक की आय क्रीमीलिर की सीमा में तथा आवेदक स्नातक में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। योजना अन्तर्गत आवेदन आवेदित विदेशी विश्वविद्यालय के फर लेटर, विश्वविद्यालय की क्यूएस रैकिंग सहित 31 मई तक किए जा सकते हैं। विदेशी अध्ययन छात्रवृत्ति नियम 2007 संशोधित नियम की सभी शर्तों को अभ्यार्थी द्वारा पूर्ण करना होगा। यदि अभ्यर्थी एम.पी. स्कॉलरशिप पोर्टल पर पूर्व से रजिस्टर्ड है तो पूर्व में प्रदत्त आईडी का प्रयोग करके ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है।

    यदि पूर्व में रजिस्ट्रेशन ना होने की स्थिति में नवीन रजिस्ट्रेशन आवेदन ऑनलाइन भरकर प्रिंट लेकर समस्त दस्तावेज स्वयं द्वारा सत्यापित कर आवेदन की प्रति और सत्यापित दस्तावेज कार्यालय आयुक्त, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण म.प्र. सतपुड़ा भवन, भोपाल को पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, साधारण डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से 9 जून तक जमा किए जा सकेंगे।

    ]]>
    Tue, 23 May 2023 21:33:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं को सीबीएसई बोर्ड के पहले वर्ष में ही मिली उल्लेखनीय सफलता https://acntimes.com/Remarkable-success-to-girl-students-of-Girls-Education-Complex-Ratlam https://acntimes.com/Remarkable-success-to-girl-students-of-Girls-Education-Complex-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत  संचालित कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। संस्था का सीबीएसई बोर्ड का यह पहला वर्ष था और इस पहले वर्ष में बालिकाओं ने अपनी मेहनत से उल्लेखनीय परिणाम दिया है।

    कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 का प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक रहा। संस्था की 21 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुईं और 17 छात्रा सफल हुईं। संस्था का परिणाम 81 प्रतिशत रहा। सहायक आयुक्त पारुल जैन, प्रचार्य गणतंत्र मेहता ने छात्रों की सफलता हर्ष व्यक्त किया। शिक्षक आशीष दशोत्तर, वीरेन्द्र सिंह राठौर, मनीषा, उईके ने उज्वल भविष्य की कामना की है।

    ]]>
    Fri, 19 May 2023 01:16:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सीएम राइस शासकीय विनोबा स्कूल में लगी मस्ती की क्लास, भाजपा महापौर ने गाए गीत, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Fun-class-in-school-BJP-mayor-sang-songs https://acntimes.com/Fun-class-in-school-BJP-mayor-sang-songs आने वाले समय में समर कैम्प विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे- महापौर पटेल

    सीएम राइज विनोबा स्कूल के समर कैंप के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सीएम राइज विनोबा स्कूल की गुरु-शिष्य परम्परा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शासन व प्रशासन शिक्षा की गुणवत्ता के लिए निरन्तर प्रयासरत है। आने वाले समय में सीएम राइज स्कूल अकादमिक प्रगति और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे।

    यह बात महापौर प्रहलाद पटेल ने कही। वे सीएम राइज शासकीय विनोबा स्कूल में आयोजित समर कैंप के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। महापौर ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षा के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से ही सीएम राइज स्कूलों की शुरुआत की है। इनके भवन और सुविधाएं किसी भी प्राइवेट संस्था से बढ़कर होंगी।

    स्वच्छता का संदेश दिया, सहयोग भी मांगा

    महापौर पटेल ने बच्चों और अभिभावकों से रतलाम शहर को साफ-सुथरा रखने के उनके अभियान और संकल्प को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पानी के बोतल और पॉलिथीन व अन्य प्लास्टिक को खेल-खेल में उचित निष्पादन का तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि अब से जब भी पानी की या कोल्ड्रिंक की प्लास्टिक की बोतल हो तो उसमें वेस्टेज पॉलीथिन, खाद्य सामग्री के खाली पाउच आदि ठूंस-ठूंस कर भर दें। इन बॉटल से कलात्मक वस्तुएं बना सकते हैं, दीवार बना सकते हैं या फिर कचरा गाड़ी आने पर उसमें डाल सकते हैं। पटेल ने बच्चों से कहा कि वे घर में मां और परिजन से कहें की घर का कचरा नगर निगम के कचरा संग्रह वाहन में ही डालें।

    गीत गाए तो गूंज उठी तालियां

    विद्यालय परिवार और अभिभावकों के अनुरोध पर महापौर पटेल ने गीत भी प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘कभी अलविदा न कहना...’ और ‘भोले तू दिल में बस जा तू...’ की प्रस्तुति दी तो आयोजन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

    इन गतिविधियों का दिया गया प्रशिक्षण

    कार्यक्रम की शुरुआत महापौर पटेल ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की आराधना ‘हे शारदे मां...’ प्रस्तुत की। तत्पश्चात अतिथि का स्वागत स्कूल स्टाफ द्वारा किया गया। शिक्षक कविता वर्मा ने 1 से 13 मई तक आयोजित हुए समर कैंप का प्रतिवेदन पढ़ा। उन्होंने बताया कि समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम, मार्शल आर्ट, कत्थक, तबला वादन, गायन, नृत्य तथा खेलकूद गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

    प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

    ऐसे सभी बच्चों को महापौर पटेल ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रशिक्षक विनय राठौर रोचन सोनटक्के, सुष्मिता गेहलोत, समर कैम्प प्रभारी हिना शाहकविता वर्माअमित झा एवं प्रहलाद बैरागी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूल के सपोर्टिंग स्टाफ, समर कैंप प्रभारी व सहयोगियों को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न उप प्राचार्य गजेन्द्रसिंह राठौर एवं स्टाफ ने भेंट किया।

    अभिभावकों ने व्यक्ति किए विचार

    विद्यालय के पालक-शिक्षक संघ के सदस्य एवं अभिभावक नरेश चौहान, पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला व अन्य ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ ही प्राइवेट स्कूल से अपने बच्चों को निकाल कर सीएम राइस स्कूल में भर्ती कराने के अपने फैसले के पीछे की वजह भी बताई। संचालन हिना शाह ने किया। आभार अमित झा ने माना।

    ]]>
    Mon, 15 May 2023 03:55:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये बच्चे सीएम राइस स्कूल के हैं जो यहां कम्प्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं ताकि रोजगार प्राप्त करने में हो सहूलियत https://acntimes.com/Children-of-CM-Rise-School-are-taking-computer-training https://acntimes.com/Children-of-CM-Rise-School-are-taking-computer-training एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्कूली शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से शुरू हुई सीएम राइस स्कूलों में विद्यार्थियों पढ़ाई के साथ अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। पिपलौदा स्थित सीएम राइस स्कूल के विद्यार्थियों को वोकेशनल ट्रेनर सोनम सांखला के द्वारा कम्प्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    ट्रेनर सोनम ने बताया स्कूल में कक्षा 10वीं के 46 विद्यार्थी हैं। इन्हें श्री कृष्णा कम्प्यूटर सेंटर और रॉयल कम्प्यूटर सेंटर पर 1 मई से प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो 30 मई तक चलेगा। इस दौरान 20 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग कराई जा रही है। यह प्रशिक्षण दक्षता रोजगार कौशल के रूप में प्रदान किया जा रहा है जो रोजगार प्राप्त करने में सहायक होगा। इसके तहत सेंटम लर्निंग कंपनी तथा राजकुमार साहू (स्टेट को-ऑर्डिनेटर) के मार्गदर्शन में एचटीएमएल, एमएस एक्सल, एमएस ऑफिस, पीपीटी, एमएस वर्ड आदि सिखाया जा रहा है।

    ]]>
    Sun, 14 May 2023 11:17:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सीबीएसई की 12वीं (गणित संकाय) में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर अक्षिता मिश्रा ने किया गौरवांवित, खगोल वैज्ञानिक बनने की ही ख्वाइश https://acntimes.com/Akshita-got-92-percent-marks-in-CBSEs-12th https://acntimes.com/Akshita-got-92-percent-marks-in-CBSEs-12th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किया। इसमें केंद्रीय विद्यालय रतलाम की कक्षा 12वीं का छात्रा अक्षिता मिश्रा ने गणित संकाय में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम गौरवांवित किया। अक्षिता तायक्वांडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी होने के साथ ही योग तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भी राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं।

    अक्षिता ने बताया कि विद्यालय में उनके शिक्षकों द्वारा उन्हें बहुत अच्छे से अभ्यास करवाते हुए पढ़ाया गया। इससे उन्हें विषयों को समझने में सहायता मिलीं। अक्षिता ने पिता निशीथ, माता मधुरानी मिश्रा और परिवार के प्रति भी आभार जताया। वे आगे फिजिक्स में शोध कार्य करते हुए खगोल वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। शिक्षकों और परिजन ने अक्षिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Fri, 12 May 2023 22:39:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं : कुमावत https://acntimes.com/Cultural-and-literary-activities-enhance-the-talent-of-students-Kumawat https://acntimes.com/Cultural-and-literary-activities-enhance-the-talent-of-students-Kumawat एसीएन टाइम्स @ रतलाम  विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं। इससे राष्ट्र प्रेम की भावना भी जागृत होती है। यह देश के विकास में सहायक सिद्ध होती है।

    यह बात उत्कृष्ट विद्यालय में 10 दिवसीय सतत एवं व्यापक अधिगमन व मूल्यांकन के उदघाटन के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने कही। सी. एल. सलित्रा ने कहा कि शिक्षकों के द्वारा किए गए नवाचार से उनकी स्वयं की भी प्रगति संभव होती हैं और विद्यार्थियों में भी नया आत्मविश्वास उत्पन्न होता हैं। नोडल अधिकारी अशोक लोढ़ा ने कहा कि प्रशासन द्वारा किया गया यह कार्य विद्यार्थियों को सही दिशा में ले जाने वाला कदम है। भोपाल से आये अधिकारी राकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

    गतिविधियों में ये रहे विजेता

    शिविर के प्रथम दिन शिक्षक एवं प्राचार्य के लिए लेखन कौशल, प्रश्नोत्तरी, लोकगीत, निबंध स्पर्धा, प्राथना सभा जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें जितेन्द्र जोशी, मुकेश खराड़ी, संजय शर्मा, प्रकाश पंचोली, मुकेश डामोर, लक्ष्मीनारायण प्रजापति, अर्चना टांक, अर्पित जैन विजेता रहे।

    300 से अधिक प्राचार्य और शिक्षक ले रहे भाग

    शिविर का प्रारंभ अतिथि ने सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। शिविर 18 मई तक चलेगा। इसमें जिले के 300 से अधिक प्राचार्य व शिक्षक भाग ले रहे हैं। शिविर में मास्टर ट्रेनर के रूप में समरथ सिंह भूरिया, ममता अग्रवाल, अनीता सागर, शशिकला रावल, आर. एन. केरावत, गोपाल वर्मा, अशोक बंसल, सरोज शर्मा, आरती सिसौदिया, नीलू वर्मा, कमल सिंह राठौड़, अनुसूइया पिपरीवाल,  बाबूलाल राठौड़, संतोष अधिकारी, मधु परिहार, ललित मेहता, रितेश कुमार उपस्थिति थे। संचालन विनीता ओझा ने किया।

    ]]>
    Wed, 10 May 2023 13:53:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    काश्यप विद्यापीठ की रजत जयंती समारोह मना, केन्द्रीय मंत्री तोमर ने शिक्षा और स्वास्थ्य में जताई निजी सहयोग आवश्यक https://acntimes.com/Silver-Jubilee-Celebration-of-Kashyap-Vidyapeeth https://acntimes.com/Silver-Jubilee-Celebration-of-Kashyap-Vidyapeeth गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केन्द्र है काश्यप विद्यापीठ - मंत्री दत्तीगांव

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसी भी संस्थान के 25 वर्ष पूर्ण होना ऐतिहासिक एवं स्मरणीय होते है। काश्यप विद्यापीठ के 25 वर्ष स्वर्णिम युग के समान हैं। काश्यप परिवार ने उद्देश्यपूर्ण शिक्षा और शिक्षार्थियों के लिए सर्वांगीण विकास के साथ नैतिक, बौद्धिक दृष्टिकोण से विद्यापीठ की स्थापना की थी, जो आज रजत जयंती वर्ष में शिखर बन गया है।

    यह बात अशोक कुमार काश्यप जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित काश्यप विद्यापीठ के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कही। उन्होंने रजत जयंती के शिलालेख का अनावरण भी किया। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने की। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा के धार जिला प्रभारी एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, रतलाम जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, खेड़ा सरपंच योगेश मुकाती, ट्रस्ट अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, विद्यापीठ की प्रबंध संचालक नीता काश्यप, काश्यप स्वीटनर्स के कार्यकारी निदेशक राजीव गोरवाड़ा, प्राचार्य नंदा व्यास एवं मातुश्री तेजकुँवर बाई काश्यप मंचासीन रहे।

    शिक्षा-स्वास्थ्य में निजी सहयोग आवश्यक

    केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र काफी बड़ा है। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर प्रयास करें तो भी लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही क्षेत्रों में निजी सहयोग आवश्यक है। काश्यप विद्यापीठ और सरस्वती शिशु मंदिर संचालित करने वाले सेवा भारती जैसे संगठन आगे नहीं आते तो आज मिशनरी हावी होती। काश्यप विद्यापीठ संस्कारों के साथ शिक्षा देने वाला संस्थान है। तोमर ने केन्द्र सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि काश्यप विद्यापीठ जैसी संस्थाए मानवता की सेवा कर रही है।

    विद्यापीठ को ग्रेजुएशन तक विस्तारित करें- दत्तीगांव

    अध्यक्षता कर रहे दत्तीगांव ने कहा कि काश्यप विद्यापीठ आरंभ से ही शिक्षा की गुणवत्ता, नैतिक मूल्यों के साथ बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास पर बल देता आया है। इस संस्थान के कई विद्यार्थी देश-विदेश में प्रतिष्ठित पद प्राप्त कर बदनावर का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने विद्यापीठ प्रबंधन से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सफर को आगे बढ़ाने और ग्रेज्युएशन तक विद्यापीठ को विस्तारित करने का आग्रह किया। विशेष अतिथि राजेश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में काश्यप विद्यापीठ में प्रवेश मिलना ही गौरवपूर्ण हो गया है। उन्होंने विद्यापीठ की क्षमता बढ़ाने पर बल दिया।

    10वीं के बाद कौशल विकास विद्यापीठ का संकल्प- काश्यप

    आरंभ में संस्थान के चैयरमेन एवं विधायक काश्यप ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यापीठ की स्थापना से लेकर अब तक किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि माता-पिता एवं गुरुओं के आशीर्वाद तथा उचित मार्गदर्शन के साथ प्राचार्य, शिक्षकों की मेहनत से यह अवसर आया है। आगामी वर्षों में विद्यापीठ को और विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कौशल विकास का नारा दिया है और जो नई शिक्षा नीती आई है, उसका समन्वय करते हुए 10वीं के बाद कौशल विकास करना विधापीठ का संकल्प रहेगा। इसमें कृषि के क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी।

    स्मारिक विमोचित

    समारोह में रजत जयंती पर केन्द्रित स्मारिका ‘‘सिल्वर मेमोरिज़ - गोल्डन ड्रीम्स’’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर 25 वर्षों की सम्पूर्ण यात्रा का विडीयो फिल्म के माध्यम से प्रदर्शन किया गया, जिसे एस.के. स्टुडियों के संचालक एंव गीतकार सिद्धार्थ काश्यप, निदेशक अंशुल विजयवर्गीय एवं गायिका साक्षी होल्कर ने तैयार किया है।

    विद्यार्थियों ने दी ये प्रस्तुतियां

    रजत जयंती समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, तबला, म्यूजिकल उपकरण, स्पोर्ट्स योगा, लघु नाटिका एवं विभिन्न राज्यों की कला संस्कृतियों की रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। रजत जयंती समारोह के लिए विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। विद्यार्थी विभिन्न स्थानों पर कत्थक, संगीत, आर्ट, मेहंदी, रंगोली, स्पोर्ट्स एवं योगा प्रदर्शन से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध एवं आकर्षित करते नजर आए।

    गोरवाड़ा, भंडारी, पंड्या व विद्यार्थियों का सम्मान

    संस्थान के राजीव गोरवाड़ा, शांतिलाल भंडारी एवं पंकज पंड्या को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में काश्यप विद्यापीठ के पूर्व विद्यार्थियों हर्ष ठाकुर, राज पगारिया, तनिष्क गुजराती, सचिन सिर्वी, यश गेहलोत, अर्पित जैन एवं सृष्टी सिकरवार, वरिष्ठ शिक्षक राघवेन्द्रसिंह सिकरवार, अम्बिका प्रसाद भारद्वाज एवं यामिनी वर्मा का भी सम्मान किया गया। अतिथियों को स्मृति चिह्न श्रवण काश्यप, अमि काश्यप एवं सारांश काश्यप ने भेंट किए। संचालन सिद्धार्थ काश्यप एवं शिक्षक रविन्द्र शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य नंदा व्यास द्वारा किया गया।

    ]]>
    Mon, 01 May 2023 23:59:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सीएम राइज विनोबा स्कूल में समर कैंप 1 मई से, गीत&संगीत व खेलकूद के साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट की लगेगी क्लास https://acntimes.com/Summer-camp-at-CM-Rise-Vinoba-School-from-May-1 https://acntimes.com/Summer-camp-at-CM-Rise-Vinoba-School-from-May-1 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर के सीएम राइज शासकीय विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल में 1 से 13 मई तक 13 दिवसीय समर कैंप लगेगा। इसमें स्कूल के विद्यार्थी गीत, संगीत, खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण लेंगे। पर्सनालिटी डेवलपमेंट और सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट की क्लास भी लगेगी। कैंप में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

    विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उनमें 21वीं सदी के कौशल विकसित करने की दृष्टि से समर कैंप का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग के सौजन्य से किया जा रहा है। इसमें संस्था के ही विद्यार्थी भाग लेंगे। समर कैंप सुबह 8:00 से 10:00 तक आयोजित होगा। इन दो घंटों में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जिसमें कत्थक नृत्य, समूह नृत्य, तबला वादन, मार्शल आर्ट, योगा और खेलकूद सहित विभिन्न विधाओं को सिखाया जाएगा।

    प्रथम चरण में गायन, वादन, आत्मरक्षा, खेलकूद गतिविधियां होंगी। दूसरे सेशन में पर्सनालिटी डेवलपमेंट, सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट, आपदा प्रबंधन, सामाजिक जीवन कौशल और पर्यावरण संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन गूगल फॉर्म के माध्यम से होगा। इसमें केवल एक बड़ी गतिविधि का चुनाव ही विद्यार्थी कर सकेंगे जिसका उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। समर कैंप प्रभारी एवं व्यवस्थापक हिना शाह, कविता वर्मा अमित झा एवं अमित पारीख रहेंगे।

    ]]>
    Fri, 28 Apr 2023 23:02:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बढ़ती गर्मी के कारण रतलाम कलेक्टर ने बदला 8वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का समय https://acntimes.com/Timings-of-schools-and-Anganwadi-centers-changed https://acntimes.com/Timings-of-schools-and-Anganwadi-centers-changed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बढ़ती गर्मी के चलते कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने 8वीं तक के स्कूलों और आंगनवाड़ी के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। अन्य सभी कक्षाओं, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का समय यथावत रहेगा।

    महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कलेक्टर के आदेशानुसार अब जिले की आंगनबाड़ियों के संचालन का समय परिवर्तित किया गया है। परिवर्तित समयानुसार बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 8:00 से 11:30 बजे तक का रहेगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए केंद्र संचालन समय दोपहर 3:00 बजे तक ही रहेगा। सूबह 11:30 बजे के पश्चात कार्यकर्ता एवं सहायिका आंगनवाड़ी केंद्र का रिकॉर्ड संधारण एवं ग्रह भेंट आदि कार्य संपादित करेंगी।

    इसी प्रकार जिले के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक का अध्यापन समय भी परिवर्तित किया गया है। अब जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक का अध्यापन समय सुबह 7:00 से दोपहर 12:30 के मध्य नियत किया गया है। परीक्षाएं एवं मूल्यांकन का कार्य निर्धारित समय अनुसार जारी रहेगा।

    बता दें कि रतलाम जिले के कुछ स्कूलों में बढ़ती गर्मी के बाद भी अध्यापन का समय बदला नहीं गया था। यहां दोपहर दो से ढाई बजे बाद तक भी कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। ज्यादा गर्मी के कारण कई स्कूलों के प्रबंधन ने स्वतः ही समय परिवर्तन कर दिया था। अन्य स्कूलों के अभिभावक और बच्चे भी विपरीत परिस्थियों का सामना कर रहे थे। उन्होंने इस बारे में कलेक्टर को अवगत कराया जिसके चलते उन्होंने उक्त आदेश जारी किया।

    ]]>
    Sat, 22 Apr 2023 10:08:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा 29 अप्रैल को, समिति ने आलोट के विद्यालय के लिए जारी किए 2776 प्रवेश पत्र https://acntimes.com/Admit-card-for-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya-Selection-Test-released https://acntimes.com/Admit-card-for-Jawahar-Navodaya-Vidyalaya-Selection-Test-released एसीएन टाइम्स @ रतलाम   जवाहर नवोदय विद्यालय की सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। इसके लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitems.rcil.gov.in/ nvs/AdminCard/AdminCard से डाउनलोड कर सकते हैं।

    प्राचार्य ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र प्राप्त करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र प्राप्त करने के बाद प्रवेश-पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर 29 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। जवाहर नरोदय विद्यालय आलोट के कुल 2776 प्रवेश-पत्र जारी किए गए हैं। इनमें आलोट के 936, बाजना के 907 एवं जावरा के 933 प्रवेश-पत्र जारी किए गए हैं।

    उक्त परीक्षा के प्रवेश-पत्र विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से खण्ड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय आलोट, बाजना एवं जावरा को भी ऑनलाइन प्रदान कर दिए गए हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोट, बाजना, जावरा के मार्गदर्शन में जनशिक्षकों के माध्यम से प्रवेश-पत्र संबंधित आवेदकों के विद्यालय तक पहुंचाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। चयन परीक्षा आलोट के 2, बाजना के तथा जावरा 3 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी।

    ]]>
    Fri, 14 Apr 2023 07:14:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अभिभावक ध्यान दें ! DM ने स्कूल संचालकों के एकाधिकार पर लगा दी है धारा 144, उल्लंघन हो तो शिकायत करें ताकि आपकी जेब पर डाका डालने वालों पर हो सके कार्रवाई https://acntimes.com/Attention-parents-DM-has-imposed-section-144-on-monopoly-of-school-operators https://acntimes.com/Attention-parents-DM-has-imposed-section-144-on-monopoly-of-school-operators स्कूल संचालक भी जान लें कि क्या करना है और क्या नहीं कर सकते, वरना सब होंगे दंडित 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने स्कूल संचालकों, पुस्तक प्रकाशकों एवं विक्रेताओं के एकाधिकार को समाप्त करने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निर्देश जारी किए हैं। इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, संस्था, आयोजक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की होगी। उक्त आदेश की अवहेलना करने पर विद्यालय के संचालक, प्राचार्य और संस्था के सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर  दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। आदेश रतलाम जिले की समस्त राजस्व सीमा क्षेत्र में लागू रहेगा। 

    जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि स्कूल संचालकों व प्राचार्यों को स्कूल में संचालित प्रत्येक कक्षा के लिए अनिवार्य पुस्तकों की सूची विद्यालय के परीक्षा परिणाम के पूर्व ही स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करना होगी। यह सूची विद्यालय में सार्वजनिक सूचना पटल पर भी चस्पा करना जरूरी है। मान्यता नियमों के अंतर्गत स्कूल की स्वयं की वेबसाइट होना अनिवार्य है। स्कूल के प्राचार्य और संचालक पुस्तकों की सूची की एक प्रति प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों को प्रवेश के समय एवं परीक्षा परिणाम के समय आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना होगी।

    ये भी निर्देश दिए

    • स्कूल संचालक या प्राचार्य विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों को सूचीबद्ध पुस्तक के परीक्षा परिणाम अथवा उसके पूर्व क्रय करने हेतु बाध्य नहीं करेंगे।
    • अभिभावक पुस्तकों की उपलब्धता के आधार पर 15 जून 2023 तक खरीद सकेंगे।
    • अप्रैल में प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र में प्रथम 30 दिवस की अवधि 1 से 30 अप्रैल 2023 तक के मध्य का उपयोग विद्यार्थियों के ओरियंटेशन, व्यवहारिक ज्ञान मनोवैज्ञानिक पद्धति से शिक्षण में किया जाएगा।
    • स्कूल जिस नियामक बोर्ड जैसे सीबीएसई, आईसीएसई एमपीबीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल आदि से संबंध है, उस संस्था के द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम तथा पाठ्यक्रम के अंतर्गत नियामक संस्था अथवा उसके द्वारा विधिक रूप से अधिकृत एजेंसी जैसे एनसीईआरटी, मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम आदि के द्वारा प्रकाशित एवं मुद्रित पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य प्रकाशकों मुद्रकों द्वारा प्रकाशित की जाने वाली पुस्तकों को विद्यालय में अध्यापन हेतु उपयोग नहीं कर सकेंगे।
    • स्कूल संचालक या प्राचार्य को यह सुनिश्चित करना होगा कि उक्त के अतिरिक्त अन्य विषयों जैसे नैतिक शिक्षा, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर आदि की निजी प्रकाशकों और मुद्रकों द्वारा प्रकाशित करने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे।
    • विद्यार्थियों व अभिभावकों को पुस्तकें, कॉपियां, पूरी यूनिफॉर्म आदि संबंधित स्कूल, संस्था अथवा किसी भी दुकान या संस्था विशेष से खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे।
    • स्कूल संचालक, प्राचार्य, शिक्षक-पालक संघ की जिम्मेदारी रहेगी कि किसी भी स्थिति में पुस्तकों के निजी प्रकाशक, मुद्रक, विक्रेता स्कूल परिसर में प्रचार-प्रसार के लिए प्रवेश नहीं कर पाएं।
    • ल संचालक, प्राचार्य व विक्रेता द्वारा पुस्तकों के सेट की कीमत बढ़ाने के लिए आवश्यक सामग्री जो निर्धारित पाठ्यक्रम से संबंधित ही नहीं है, का समावेश सेट में नहीं किया जा सकेगा।
    • कोई भी विक्रेता किसी भी कक्षा के पूरे सेट को क्रय करने की बाध्यता नहीं रखेगा। यदि किसी विद्यार्थी के पास पुरानी पुस्तकें उपलब्ध हैं तो उसे केवल उसकी आवश्यकता की पुस्तकें ही विक्रेता द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।
    • नोटबुक पर ग्रेड, साइज़, मूल्य, पृष्ठ संख्या स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए।
    • किसी भी पुस्तक, नोटबुक, कॉपी अथवा इन पर चढ़ाए जाने वाले कवर पर विद्यालय का नाम मुद्रित नहीं होना चाहिए।
    • कोई भी विद्यालय अधिकतम दो से अधिक यूनिफॉर्म निर्धारित नहीं कर सकेंगे। ब्लेजर-स्वेटर इसके अतिरिक्त होगा।
    • विद्यालय प्रशासन यूनिफॉर्म का निर्धारण इस प्रकार से कर सकेगा कि कम से कम 3 वर्ष तक इसमें कोई बदलाव नहीं हो।
    • विद्यालय प्रशासन वार्षिक उत्सव अथवा अन्य किसी आयोजन पर किसी भी प्रकार की वेशभूषा को खरीदने के लिए विद्यार्थियों-पालक को बाध्य नहीं कर सकेगा।
    • जिन विषयों के संबंध में नियामक संस्था ने कोई पुस्तक प्रकाशित या मुद्रित नहीं की है, उस विषय से संबंधित किसी अन्य पुस्तक को अनुशंसित करने के पहले स्कूल संचालक को सुनिश्चित करना होगा कि उक्त पुस्तक की पाठ्य सामग्री ऐसी आपत्तिजनक नहीं हो जिससे कि लोक प्रशांति भंग होने की संभावना या आशंका हो। 

    एसीएन टाइम्स को बताइये, हम बनेंगे आपकी आवाज

    जिला दंडाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना कहीं भी नजर आती है तो प्रमाण सहित एसीएन टाइम्स को बताइये। एसीएन टाइम्स आपकी आवाज बनेगा और आपकी समस्या जिम्मेदारों तक पहुंचाने का काम करेगा। हम इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हैं।

    ]]>
    Tue, 11 Apr 2023 21:49:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम की बेटी कृतिका का कमाल : एमएससी गणित में पाया मेरिट में स्थान, जीते तीन गोल्ड मेडल https://acntimes.com/Ratlams-daughter-Kritika-got-place-in-merit-in-MSc-Mathematics-won-three-gold-medals https://acntimes.com/Ratlams-daughter-Kritika-got-place-in-merit-in-MSc-Mathematics-won-three-gold-medals एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की एक बेटी ने अपनी पढ़ाई का ऐसा लोहा मनवाया कि एक साथ तीन गोल्ड मेडल जीत लिए। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य अतिथियों ने उज्जैन में हुए समारोह में तीन मेडल से नवाजा गया। परिवार, शिक्षकगण और सहपाठी उसकी बधाई देते नहीं थक रहे।

    शिक्षा के क्षेत्र में रतलाम और परिवार का नाम गौरवान्वित करने वाली बेटी कृति करंदीकर हैं। रेलवे में लोको पायलट अनंत एवं गृहिणी भावना करंदीकर की बेटी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम की की छात्रा हैं। कृतिका ने एमएससी गणित की विक्रम विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए मेरिट में स्थान प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल के लिए चुनाव गया। इसके अलावा कृतिका को एमएससी की परीक्षा में 'विज्ञान संकाय' में विश्वविद्यालय की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए युधिष्ठिर भार्गव गोल्ड मेडल तथा परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए श्री वराह मिहिर स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। 

    शिक्षकों, परिजन और सहपाठियों को दिया श्रेय

    कृतिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षक डॉ. यशवंत कुमार मिश्रा, डॉ. संजय वाते,  गणित विभाग के प्रमुख डॉ पी. सी. पाटीदार, प्रोफेसर डॉ. भावना देशपांडे, प्रोफेसर वासुदेव वारंगे, डॉ. अमरीश हांडा, प्रो. अनिल गुप्ता, मनोज टांक, बरजंग माली और पवन माली को दिया है। कृतिका के अनुसार माता-पिता और गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन, परिवार जन और सहपाठियों से मिले सहयोग के चलते ही यह संभव हो सका है। शिक्षा गृहण करने के साथ ही गृह और सामाजिक कार्यों में रुचि रखने तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास संभव है। 

    ]]>
    Thu, 23 Mar 2023 21:39:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ABVP ने श्री योगिंद्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेस के खिलाफ किया प्रदर्शन, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप https://acntimes.com/ABVP-protests-against-Shri-Yogindra-Sagar-Institute-of-Technology-and-Sciences https://acntimes.com/ABVP-protests-against-Shri-Yogindra-Sagar-Institute-of-Technology-and-Sciences एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निजी कॉलेज श्री योगिंद्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेस (SYSITS) के प्रबंधन पर विद्यार्थियों से पेनल्टी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इसे लेकर परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए। 

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज के गेट गेट पर तकरीबन एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान वे लगातार कॉलेज संचालक और प्रबंधन के खिलाफ नारे लगा रहे थे। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से उनकी फीस लौटाने की मांग भी की। परिषद के विभाग संयोजक ने मीडिया को बताया कि कॉलेज में ज्यादातर विद्यार्थियों जनजाति वर्ग और ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। ज्यादातर के अभिभावक किसान अथवा मजदूर हैं। फिर भी ऐसे विद्यार्थियों से कॉलेज प्रबंधन द्वारा अनुपस्थिति के नाम पर पेनल्टी वसूली जाती है। परिषद ने कॉलेज में पानी की पर्याप्त व्यवस्था और बसों का उचित रखरखाव नहीं होने का आरोप भी लगाया।

    एसडीएम के समझ बात रखने पर थे अड़े

    परिषद के कार्यकर्ता और विद्यार्थी अपनी बात और ज्ञापन देने के लिए एसडीएम को बुलाने पर ही अड़े थे। हालांकि वे नहीं पहुंचे। तकरीबन एक घंटे बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे जिनसे परिषद ने कॉलेज और प्रबंधन की कथित गड़बड़ियों की शिकायत की और उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से अवैध रूप से वसूली गई राशि भी लौटाई जाए।

    प्रबंधन ने नहीं दिया कोई जवाब

    परिषद द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर श्री योगिंद्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का पक्ष जानने के लिए प्रबंधन के उमेश शर्मा से चर्चा की गई। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

    ]]>
    Thu, 16 Mar 2023 23:56:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम की होनहार बेटी एश्वर्या ने एमएससी माइक्रो बायोलॉजी की परीक्षा में जीता गोल्ड मेडल, पिता और माता से मिली प्रेरणा https://acntimes.com/Ratlams-daughter-Aishwarya-got-Gold-Medal-in-MSc-Micro-Biology https://acntimes.com/Ratlams-daughter-Aishwarya-got-Gold-Medal-in-MSc-Micro-Biology एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम की होनहार बेटी एश्वर्या जैन ने शिक्षा के मामले में रतलाम का नाम गौरवान्वित किया है। एश्वर्या ने विक्रम विश्वविद्यालय की एमएससी माइक्रो बायोलॉजी की परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल किया।

    एश्वर्या ने बताया उनके पिता यशवंत जैन और मां शुरू से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़कर समाजसेवा में लगे हैं। उन्हीं से प्रेरणा मिली कि वे भी चिकित्सा से जुड़े हुए क्षेत्र में गहन अध्ययन करें और आगे चलकर ऐसे शोध करें जो मानव चिकित्सा क्षेत्र में योगदान दे सके। वे अपने जीवन में व्यावसायिकता से अधिक महत्व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को देती हैं और कहती हैं कि जब अच्छे प्लेसमेंट, अच्छे नंबरों के लिए नहीं, बल्कि सीखने के लिए पढ़ा जाए तो सबकुछ हासिल हो सकता है।

    ]]>
    Thu, 16 Mar 2023 23:51:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कन्या शिक्षा परिसर एवं सीएम राइज स्कूल का शिक्षक बनना चाहते हैं तो देर न करें, आज ही करें आवेदन, आखिरी तारीख नजदीक ही है https://acntimes.com/Applications-are-invited-to-become-teachers-of-Girls-Education-Complex-and-CM-Rise-School https://acntimes.com/Applications-are-invited-to-become-teachers-of-Girls-Education-Complex-and-CM-Rise-School एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत रतलाम जिले में संचालित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर एवं सीएम राइस स्कूलों में रिक्त पदों पर नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों की पदस्थापना की जाना है। जनजाति कार्य विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जिले में जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत विद्यालयों में नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संकुल प्राचार्य के माध्यम से अपने आवेदन 20 मार्च तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

    जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त पारुल जैन ने बताया कि रिक्त पदों पर पदस्थापना के इच्छुक जिले में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत नवनियुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक संकुल प्राचार्य के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन वचन पत्र के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं। जैन ने बताया कि रतलाम जिले में विभाग के अंतर्गत रिक्त पदों की विषयवार जानकारी संकुल केंद्रों पर उपलब्ध है। इच्छुक शिक्षक अपनी पात्रता अनुसार संकुल प्राचार्य को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कन्या शिक्षा परिसर एवं सीएम राइज विद्यालय मध्यप्रदेश शासन के महत्वपूर्ण शिक्षा परिसर योजना में शामिल हैं। इन संस्थाओं में आगामी 1 अप्रैल से नवीन सत्र पूरी क्षमता के साथ प्रारंभ होना है। 

    कहां, कितने पद रिक्त

    • शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, रतलाम में 9 पद उच्चतर माध्यमिक शिक्षक एवं 3 माध्यमिक शिक्षक।
    • कन्या शिक्षा परिसर, सैलाना में 9 उच्चतर माध्यमिक शिक्षक एवं 2 माध्यमिक शिक्षक।
    • सीएम राइस स्कूल, रावटी में 13 उच्चतर माध्यमिक शिक्षक एवं 01 माध्यमिक शिक्षक।
    • सीएम राइज स्कूल, सैलाना में 6 उच्चतर माध्यमिक शिक्षक एवं 3 माध्यमिक शिक्षक।
    ]]>
    Tue, 14 Mar 2023 23:23:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हम क्रमोन्नति और पदोन्नति लेकर ही रहेंगे, पुरानी पेंशन योजना भी हमारा अधिकार, इसे हल्के में न ले सरकार& प्रकाश शुक्ला https://acntimes.com/Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-took-out-a-rally-and-submitted-a-memorandum-addressed-to-the-Chief-Minister https://acntimes.com/Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-took-out-a-rally-and-submitted-a-memorandum-addressed-to-the-Chief-Minister आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र की जिला इकाई ने रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश ने रविवार को एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद दी। प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर लामबंद हुए रतलाम जिले के शिक्षकों ने सरकार को आगाह कर दिया कि क्रमोन्नति-पदोन्नति तो हम लेकर ही रहेंगे। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना भी लागू करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा यह हमारा अधिकार है और हम उसे लेकर ही रहेंगे।

    आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश की रतलाम जिला इकाई ने रविवार को वाहन रैली निकाल कर अपनी मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि तहसीलदार ब्रजभूषण शर्मा को सौंपा। रैली कालिका माता मंदिर परिसर स्थित बग़ीचे से आरंभ हुई और कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां शिक्षकों ने पदोन्नति - क्रमोन्नति देने और पुरानी पेंशन पुनः लागू करने सहित विभिन्न विषयों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

    रैली को वक्ताओं ने संबोधन किया। इनमें संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, संभागीय उपाध्यक्ष ललिता कदम, संभागीय संगठन मंत्री एवं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार दड़िंग, पिपलौदा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जगदेव, बाजना अध्यक्ष तेजू डोडियार, सैलाना अध्यक्ष दिनेश परमार शामिल हैं। सभी ने एक स्वर में मांग की कि उनकी मांगें जल्द मानी जाएं और कर्मचारियों को राहत दी जाए। ज्ञापन का वाचन जिला सचिव राजेश स्वर्णकार एवं शोभा शेर ने किया। संचालन कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह भाटी ने किया।

    ये रहे मौजूद

    जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार, संध्या जैन, रानी वर्मा, मीनाक्षी अग्रवाल, चंचला व्यास, स्वेता टांक, सारिका व्यास, अलका वोहरा, निर्मला गायकवाड़, रेखा पंवार, रमेश उपाध्याय, सत्यनारायण माली, अमित झा, मनीष द्विवेदी, गोविंद पाटीदार, हरीराम जाटवा, ब्रजेश झा, प्रशांत खरे, यशवंत खंडेलवाल, बाबूलाल परिहार, सोमलाल निनामा, जगदीश वसुनिया, संजय गुर्जर, प्रकाश सोनार्थी सहित सैकड़ों अध्यापक उपस्थित थे। 

    प्रमुख मांगें

    • अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी पुराने शिक्षक संवर्ग की भांति अंशदाई पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू की जाए।
    • 12 और 24 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके स्कूल शिक्षा विभाग और जनजाति कार्य विभाग में कार्यरत अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित क्रमोन्नति या समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए जाएं।
    • अध्यापक शिक्षक संवर्ग की आपसी वरिष्ठता सूची का अंतिम प्रकाशन कर उच्च पदों के लिए पात्र अध्यापक शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति दी जाए।
    • विगत वर्षों में सेवानिवृत्त और दिवंगत अध्यापक शिक्षक के आश्रित परिवार के सदस्य को अन्य शासकीय कर्मचारियों की भांति ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए।
    • अतिशेष अध्यापक शिक्षक संवर्ग की रिक्त पदों पर स्वैच्छिक आधार पर पदस्थापना की जाए।
    • विगत वर्षों में दिवंगत हुए अध्यापक शिक्षक के आश्रित परिवार के सदस्य के लंबित अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी किए जाएं।
    • सितम्बर 2022 में अपने अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों और समास्याओं के निराकरण के लिए की गई हड़ताल के दौरान शामिल अध्यापक शिक्षक संवर्ग के विभागीय दंड समाप्त करते हुए रोके गए हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान किया जाए।
    • 2006 और उसके बाद नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग के छठवे वेतनमान के निर्धारण कर वेतन विसंगति में सुधार किया जाए।
    • अध्यापक शिक्षक संवर्ग के कोई भी विभागीय प्रशिक्षण सिर्फ कार्य दिवसों में ही रखें जाएं।
    ]]>
    Mon, 27 Feb 2023 00:49:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    फीस के लिए बिना माता&पिता की बच्ची को नहीं दिया प्रवेश तो कलेक्टर खुद पहुंच गए स्कूल, कहा& प्रशासन उठाएगा इसकी पढ़ाई का खर्च, देखें वीडियो... https://acntimes.com/If-the-girl-child-was-not-given-admission-then-the-collector-himself-reached-the-school-1918 https://acntimes.com/If-the-girl-child-was-not-given-admission-then-the-collector-himself-reached-the-school-1918 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता की पराकाष्ठा मंगलवार जनसुनवाई में देखने को मिली। एक छोटी सी बालिका का दुखड़ा सुनकर कलेक्टर खुद उसके स्कूल पहुंच गए। स्कूल संचालक से बात कर बालिका को एडमिशन दिलवाया। कलेक्टर ने कहा- बालिका की पढ़ाई का खर्च प्रशासन वहन करेगा। 

    रतलाम के गांधीनगर की रहने वाली  9 वर्षीय बालिका मीनाक्षी शर्मा के बचपन में ही उसकी माता का निधन हो गया था। पिता ने दूसरी शादी कर ली और कहीं अन्यत्र चला गया। बालिका दादी सरिता शर्मा के साथ रहती है । गरीब दादी पढ़ाई का खर्च उठाने में असमर्थ है। मंगलवार को जनसुनवाई में मीनाक्षी दादी के साथ कलेक्टर सूर्यवंशी के पास आई और आवेदन दिया।

    दादी ने बताया कि शहर के  सेंट स्टीफन स्कूल की कक्षा चौथी की विद्यार्थी मीनाक्षी को स्कूल वालों ने फीस नहीं देने के कारण निकाल दिया है। बहुत निवेदन के बाद भी स्कूल में नहीं बैठा रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि बालिका को पढ़ा सके। परेशानी को सुनकर कलेक्टर सूर्यवंशी द्रवित हो गए और तत्काल महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा, डीपीसी एम. एल. सांसरी को साथ लेकर बालिका के स्कूल पहुंच गए। स्कूल संचालक संजय उपाध्याय से चर्चा कर उनको समझाया।

    रेडक्रॉस की दी जाएगी बच्ची की फीस

    कलेक्टर ने कहा कि बालिका मीनाक्षी की पढ़ाई में अब कोई बाधा नहीं आएगी। उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च प्रशासन उठाएगा। स्कूल फीस रेडक्रॉस से दी जाएगी। कलेक्टर ने उसी समय  बालिका को स्कूल में भर्ती कराया। बाजार से चॉकलेट मंगाकर बालिका को दी। इसके बाद बालिका और उसकी दादी को अपने शासकीय वाहन से उनके जवाहर नगर स्थित निवास पहुंचाया।

    बालिकाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन संवेदनशील

    कलेक्टर सूर्यवंशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  बालिकाओं की परवरिश और उनकी शिक्षा के लिए अत्यंत संवेदनशील हैं। इसीलिए उनके द्वारा लाडली लक्ष्मी तथा अन्य योजनाएं प्रदेश में लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री की भावना एवं निर्देश अनुसार जिला प्रशासन भी बालिकाओं के हितों की रक्षा के लिए जागरूक एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

    ]]>
    Tue, 21 Feb 2023 17:38:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    फीस के लिए बिना माता&पिता की बच्ची को नहीं दिया प्रवेश तो कलेक्टर खुद पहुंच गए स्कूल, कहा& प्रशासन उठाएगा इसकी पढ़ाई का खर्च, देखें वीडियो... https://acntimes.com/If-the-girl-child-was-not-given-admission-then-the-collector-himself-reached-the-school https://acntimes.com/If-the-girl-child-was-not-given-admission-then-the-collector-himself-reached-the-school एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता की पराकाष्ठा मंगलवार जनसुनवाई में देखने को मिली। एक छोटी सी बालिका का दुखड़ा सुनकर कलेक्टर खुद उसके स्कूल पहुंच गए। स्कूल संचालक से बात कर बालिका को एडमिशन दिलवाया। कलेक्टर ने कहा- बालिका की पढ़ाई का खर्च प्रशासन वहन करेगा। 

    रतलाम के गांधीनगर की रहने वाली  9 वर्षीय बालिका मीनाक्षी शर्मा के बचपन में ही उसकी माता का निधन हो गया था। पिता ने दूसरी शादी कर ली और कहीं अन्यत्र चला गया। बालिका दादी सरिता शर्मा के साथ रहती है । गरीब दादी पढ़ाई का खर्च उठाने में असमर्थ है। मंगलवार को जनसुनवाई में मीनाक्षी दादी के साथ कलेक्टर सूर्यवंशी के पास आई और आवेदन दिया।

    दादी ने बताया कि शहर के  सेंट स्टीफन स्कूल की कक्षा चौथी की विद्यार्थी मीनाक्षी को स्कूल वालों ने फीस नहीं देने के कारण निकाल दिया है। बहुत निवेदन के बाद भी स्कूल में नहीं बैठा रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि बालिका को पढ़ा सके। परेशानी को सुनकर कलेक्टर सूर्यवंशी द्रवित हो गए और तत्काल महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा, डीपीसी एम. एल. सांसरी को साथ लेकर बालिका के स्कूल पहुंच गए। स्कूल संचालक संजय उपाध्याय से चर्चा कर उनको समझाया।

    रेडक्रॉस की दी जाएगी बच्ची की फीस

    कलेक्टर ने कहा कि बालिका मीनाक्षी की पढ़ाई में अब कोई बाधा नहीं आएगी। उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च प्रशासन उठाएगा। स्कूल फीस रेडक्रॉस से दी जाएगी। कलेक्टर ने उसी समय  बालिका को स्कूल में भर्ती कराया। बाजार से चॉकलेट मंगाकर बालिका को दी। इसके बाद बालिका और उसकी दादी को अपने शासकीय वाहन से उनके जवाहर नगर स्थित निवास पहुंचाया।

    बालिकाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन संवेदनशील

    कलेक्टर सूर्यवंशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  बालिकाओं की परवरिश और उनकी शिक्षा के लिए अत्यंत संवेदनशील हैं। इसीलिए उनके द्वारा लाडली लक्ष्मी तथा अन्य योजनाएं प्रदेश में लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री की भावना एवं निर्देश अनुसार जिला प्रशासन भी बालिकाओं के हितों की रक्षा के लिए जागरूक एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

    ]]>
    Tue, 21 Feb 2023 17:35:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक दिलीप मकवाना पहले जिस विद्यालय में थे शिक्षक वहां अतिथि बनकर पहुंचे तो ताजा हो गईं यादें, छात्राओं को पुरस्कार बांटे, साथ में भोजन भी किया https://acntimes.com/MLA-Dilip-Makwana-distributed-prizes-to-girl-students-in-his-former-institution-dined-together https://acntimes.com/MLA-Dilip-Makwana-distributed-prizes-to-girl-students-in-his-former-institution-dined-together एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अलग आज अलग ही माहौल था। जो कभी यहां बतौर शिक्षक सेवाएं दे रहा थे, वही आज जनप्रतिनिधि होकर अतिथि के रूप में स्वागत-सत्कार पा रहा थे और प्रेरणा के प्रतीक बने हुए थे। अपनी पूर्व कर्मस्थली और अपने सहकर्मियों के बीच खुद को पाकर अतिथि भी अभिभूत हो गए, पुरानी यादों में खो गए, भावुक भी हो गए। 

    हम बात कर रहे हैं रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना की, जो विधायक बनने से पहले इसी विद्यालय में शिक्षक रह चुके हैं। अवसर था कक्षा 12वीं की छात्राओं के विदाई समारोह का जिसमें पूर्व शिक्षक और वर्तमान विधायक मकवाना को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। आपने ही बीच के व्यक्ति को विधायक के रूप में सामने पाकर शिक्षक और स्टाफ सदस्य काफी खुश नजर आए। इस पल की साक्षी बनीं 400 से अधिक छात्राएं।

    मां सरस्वती के साधक विधायक मकवाना सहित अन्य ने सबसे पहले विद्यादायनी मां वीणापाणि की पूजा-अर्चना की। शब्दों और फूलों से सत्कार के बाद विधायक ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी उत्कृष्टता साबित करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। आसंदी से बोलने का अवसर आया तो पूरे परिसर और शिक्षकों की तरफ ऐसे नजरें दौड़ाईं मानो वे यह भरोसा दिलाने का प्रयास कर रहीं हों कि वे आज भी उनके अपने हैं। कल तक जो विद्यार्थियों को अध्यापन के जरिए दिशा देने का काम कर रहे थे, वही अब राज्य की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए नीति-निर्धारित करने वाली विधायिका का हिस्सा हैं। इस नाते उनकी संस्था, यहां के स्टाफ और छात्राओं की बेहतरी के प्रति जिम्मेदारी बढ़ गई है और वे उसे निभाने में कभी पीछे नहीं रहेंगे।

    हर शिक्षक श्रेष्ठ मार्गदर्शक, इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लें

    विधायक मकवाना ने अपने स्वागत सत्कार और अपनों के बीच बुलाने के लिए विद्यालय परिवार के प्रति आभार ज्ञापित किया और विदाई ले रहीं छात्राओं को महारानी लक्ष्मीबाई की तरह हर हर परीक्षा और परिस्थिति का मुकाबला करने का आह्वान किया। उन्होंने कहां- यहां के शिक्षक बहुत अच्छे हैं, इनके ज्ञान का लाभ अर्जित कर विद्यार्थी तमाम उच्च पदों पर आसीन हैं और विद्यालय और अपने शिक्षकों का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी तरह आप सब भी लक्ष्य बनाकर एवं एकाग्र होकर इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लें और संस्था, शिक्षकों, माता-पिता, शहर, राज्य और देश को गौरवान्वित करें। विधायक ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थयों को आगामी दिनों में होने वाली परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं देते हुए अग्रिम बधाई दी। बाद में विधायक ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया। 

    ये रहे मौजूद

    पुरस्कार वितरण एवं विदाई समारोह में प्राचार्य शशिकला रावल, व्याख्याता नीलम शर्मा, मंजू बाफना, श्यामवंत पुरोहित, प्रदीप शर्मा, पूर्व लेखापाल व निज सहायक मनीष गोयल, विजया शर्मा, कुसुम शर्मा, अमरसिंह राजपूत, रेखा खरोटे, उषा सोनगरा, श्यामा बाई, संजय परमार सहित अन्य शिक्षक व स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

    ]]>
    Fri, 17 Feb 2023 06:43:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का एक और आयाम, रतलाम को रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के रूप में मिला नया नर्सिंग कॉलेज https://acntimes.com/Ratlam-got-new-nursing-college-as-Royal-Institute-of-Nursing https://acntimes.com/Ratlam-got-new-nursing-college-as-Royal-Institute-of-Nursing एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम को एजुकेशन हब बनाने की दिशा में अग्रसर रॉयल गुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने एक नया आयाम शुरू किया है। समूह द्वारा रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नाम से नए नर्सिंग कॉलेज प्रारंभ किया है। सत्र् 2022-23 के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश देने की शुरुआत हो गई है।

    इस आश्य की जानकारी रॉयल गुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि, उनकी संस्था वर्ष 1996 से उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के महाविद्यालयों का संचालन कर रही है। संस्था द्वारा कुछ माह पहले, रॉयल कैम्पस में सर्वसुविधायुक्त रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर को में प्रारम्भ किया गया है। अब संस्था ने चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में पदार्पण किया है।

    गुगालिया ने बताया कि, 60 बीधा क्षेत्रफल में स्थापित रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, रतलाम जिले का सबसे भव्य एवं बड़ा शिक्षा परिसर है, जहां संस्था द्वारा कई अशासकीय महाविद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। संस्था के महाविद्यालयों में फार्मेसी, मैनेजमेंट, टीचर्स एजुकेशन, विज्ञान, जीवविज्ञान, कम्प्यूटर एवं कॉमर्स के स्नातकोत्तर / स्नातक / डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन पिछले 27 वर्षों से किया जा रहा है। संस्था के अंतर्गत महाविद्यालयों में लगभग 2200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वर्तमान में संस्था के महाविद्यालयों में बी. फार्मेसी, डी. फार्मेसी, एम.बी.ए., बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.एड., डी.एड., जी.एन.एम. नर्सिंग, बी.एससी. (माईक्रोबायोलॉजी, बायोटेक, फार्मा केमेस्ट्री, कम्प्यूटर साइंस), बी.कॉम. (कम्प्यूटर, टेक्स प्रोसीजर, सामान्य) आदि कोर्सेस संचालित किए जा रहे हैं। गुगालिया ने बताया कि, सत्र् 2023-24 से कई अन्य चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रमों को संस्था द्वारा प्रारम्भ किया जाएगा। 

    कोर्स की अवधि तीन वर्षों की है- डॉ. उबेद अफजल

    संस्था डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल ने बताया कि, रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में जी.एन.एम. (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कोर्स, इस सत्र् से प्रारम्भ किया जा रहा है। कोर्स की अवधि 3 वर्षों की है तथा जी.एन.एम. कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को 6 महीने के लिए इंटर्नशिप भी करना होगी। जी.एन.एम. कोर्स में 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा तथा इस कोर्स में प्रवेश की आयु सीमा 17 से 30 वर्ष तक रहेगी।

    नर्सिंग कोर्स बेस्ट करियर

    डॉ. अफजल ने नए शुरू हुए नर्सिंग कोर्स की जानकारी देते हुए बताया कि, मानवता की सेवा के लिए नर्सिंग के जॉब को सबसे बेहतर माना जाता है। अगर व्यक्ति में सेवाभाव, सहनशीलता और समर्पण जैसे गुणों के साथ रोगियों की सेवा करने का जुनून है तो, नर्सिंग कोर्स बेस्ट करियर का विकल्प है। 

    डॉ. अफजल ने बताया कि, जी.एन.एम. कोर्स रोजगार्रोन्मुखी कोर्स है तथा इस कोर्स को पूर्ण करने के बाद सरकारी / निजी अस्पतालों, चिकित्सा महाविद्यालयों, नर्सिंग होम, अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम, आरोग्य निवास, विद्यालयों, उद्योगों, रक्षा सेवाओं में सीधे रोजगार के अवसर मिलते हैं। इसके साथ रेडक्रॉस सोसायटी, इंडियन / स्टेट नर्सेस काउंसिल में भी रोजगार के अवसर मिलते हैं। साथ ही देश में लाखों की संख्या में स्थापित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पर भी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवक के रूप में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। 

    संस्था चेयरमैन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल के अलावा समाजसेवी र्शीद अनवर, समाजसेवी ओम अग्रवाल, जयन्त बोहरा एवं रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य जगदीश डुके भी मौजूद रहे।

    ]]>
    Thu, 02 Feb 2023 12:26:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नर्सिंग चिकित्सा सेवा का प्रमुख अंग, विद्यार्थी मरीजों की सेवा को संस्कार के रूप में लेकर बढ़ रहे आगे& डॉ. जितेंद्र गुप्ता https://acntimes.com/nursing-main-body-of-medical-service-dr-jitendra-gupta https://acntimes.com/nursing-main-body-of-medical-service-dr-jitendra-gupta डॉ. एम. बी. शर्मा नर्सिंग महाविद्यालय की लैम्प लाईटिंग सेरेमनी आयोजित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नर्सिंग कार्य चिकित्सा सेवा का प्रमुख अंग है। नर्सिंग विद्यार्थी सेवाभाव से जब अपना कार्य करते हैं तो मरीजों को तुरन्त स्वास्थ्य लाभ मिलता है। महाविद्यालय के विद्यार्थी मरीजों की सेवा को संस्कार के रूप में लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह प्रसन्नता का विषय है। यहां से डिग्री प्राप्त करने वाले नर्सिंग स्टूडेन्ट्स को शासकीय सेवा में अधिकाधिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। भविष्य में भी ऐसे अवसर मिलेंऐसी शुभकामना हैं।

    यह बात शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने डॉ. एम. बी. शर्मा नर्सिंग महाविद्यालय में आयोजित लैम्प लाइटिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में कही। आयुषग्राम बंजली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने की। विशेष आतिथ संस्था संचालक डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी थे। डॉ. ए. पी. सिंह, डॉ. मिश्रा, डॉ. भरत पटेल, प्राचार्य विलसन दास, ऐ. के. वर्मा भी मंचासीन रहे। इस दौरान बी. एस. सी व जी. एन. एम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थीयों को अपना सेवाकार्य निष्ठापूर्वक करवाने की शपथ प्राचार्य विलसन दास ने दिलवाई।

    गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रशंसनीय: डॉ. चंदेलकर

    समारोह अध्यक्ष डॉ. आनंद चंदेलकर ने कहा कि नर्सिंग बहुत ही पवित्र सेवा कार्य है। इस प्रतिष्ठान में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा एवं सेवा अभिनंदनीय है। यहां से डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मैं कामना करता हूं।

    नर्सिंग सेवा से मानव धर्म निभाएं- डॉ. गोस्वामी

    संस्था संचालक डॉ. मुकेश गिरी गोस्वमी ने कहा कि आज देश में नर्सिंग स्टूडेन्टस के लिए असंख्य रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। जिस तेजी से नई पीढ़ी नर्सिंग में अपना करियर संवारने के लिए जुटी है, उसे देखकर कहा जा सकता है आने वाला समय नर्सिंग स्टूडेन्टस का है। उन्होंने विद्यार्थीयों से कहा कि वे एकाग्रचित्त होकर अपनी पढ़ाई और निष्ठापूर्वक नर्सिंग सेवा कार्य कर मानव धर्म निभाएं।

    चिकित्सा शिक्षा व सेवा समाज के प्रति गंभीर जिम्मेदारी- वर्मा

    संस्था के प्रबंधक ए. के. वर्मा ने कहा कि हम न केवल शिक्षा बल्कि सेवा के संस्कार भी देते हैं। चिकित्सा शिक्षा और सेवा दोनों ही समाज के प्रति गंभीर जिम्मेदारी है जिसके प्रति हमारा संस्थान प्रतिबद्व है। चिकित्सा का कार्य नर्सिंग के बगैर अधूरा है। एक चिकित्सक तभी मरीज को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है जब उसे नर्सिंग की सेवाएं प्राप्त हों। नर्सिंग के अच्छे सेवाभावी विद्यार्थी समाज को देना हमारा लक्ष्य है। आरंभ में स्वागत भाषण देते हुए संचालन नोरिन धुनिया ने किया। आभार रेखा मित्तल ने माना।

    ]]>
    Sun, 29 Jan 2023 00:09:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों से की परीक्षा पे चर्चा, जीवन की हर परीक्षा में सफल होने के टिप्स भी बताए, देखें वीडियो https://acntimes.com/Prime-Minister-Narendra-Modi-discussed-the-exam-with-the-students https://acntimes.com/Prime-Minister-Narendra-Modi-discussed-the-exam-with-the-students एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में परीक्षा पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए और जीवन की हर परीक्षा में सफल होने के गुर बताए। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण पूरे देश में हुआ।

    रतलाम के उत्कृष्ट विद्यालय में हुए आयोजन में विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।

    ]]>
    Fri, 27 Jan 2023 12:57:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    तीन माह पूर्व विद्यालय में हुआ था विवाद, दोषी प्राचार्य निलंबित, शिक्षक व भृत्य का एक&एक दिन का वेतन रोका https://acntimes.com/Principal-suspended-over-dispute-in-school-salary-of-teacher-and-servant-withheld https://acntimes.com/Principal-suspended-over-dispute-in-school-salary-of-teacher-and-servant-withheld एसीएन टाइम्स @ रतलाम  जिले में लगभग 3 माह पूर्व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य एवं इसी विद्यालय की ही एक महिला शिक्षिका के मध्य वाद-विवाद होने की शिकायत आई थी। इसकी जांच दल द्वारा कराई गई। इसमें महिला प्राचार्य को भी शामिल किया गया। मामले में प्राचार्य को निलंबित करने के साथ ही एक शिक्षक व एक भृत्य का एक-एक दिन का वेतन रोका गया है।

    जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने बताया जांच प्रतिवेदन के परीक्षण के बाद तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य सुनीता गहलोत उच्च माध्यमिक शिक्षक (वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेसलाय जिला इंदौर में कार्यरत) एवं रेखा कल्याणे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। दोषी पाए जाने पर भृत्य रेखा कल्याणे की एक वेतन वृद्धि असंचाई प्रभाव से रोकी गई।

    शिक्षक सरोनिया एवं प्राचार्य गहलोत के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को प्रेषित किया। आयुक्त ने सरोनिया की एक वेतन वृद्धि असंचाई प्रभाव से रोकने की शास्ति आरोपित की गई। वहीं गहलोत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

    ]]>
    Thu, 19 Jan 2023 00:46:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम कीर्ति मंदिर तथा पुरातत्व एवं पांडुलिपि संग्रहालय उन्नयन के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास 18 जनवरी को, 18 से 24 जनवरी तक की परीक्षाएं स्थगित https://acntimes.com/Bhoomipujan-for-Vikram-Kirti-Temple-on-January-18-examinations-postponed https://acntimes.com/Bhoomipujan-for-Vikram-Kirti-Temple-on-January-18-examinations-postponed एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन के विक्रम कीर्ति मंदिर, पुरातत्व एवं पांडुलिपि संग्रहालय का उन्नयन किया जा रहा है। यह कार्य उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से होगा। इसका भूमिपूजन और शिलान्यास 18 जनवरी को होगा।

    विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक ने बताया समारोह विक्रम कीर्ति मंदिर में दोपहर 12 बजे होगा। मुख्य अतिथि मप्र के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल होंगे। अध्यक्षता मप्र शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथि उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरौदिया, उज्जैन उत्तर के विधायक पारसचंद्र जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव तथा विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अकिलेश कुमार पांडेय होंगे।

    यह भी देखें... विक्रम विश्वविद्यालय की 17 से 24 जनवरी तक होने वाली सभी स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं स्थगित

    विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र शर्मा ने बताया राज्यपाल पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में उज्जैन शिक्षा समागम कार्यक्रम भी आयोजित होगा। यह आयोजन भी 18 जनवरी को होगा। इसके चलते अध्ययनशालाओं में इस दिन होने वाली समस्त परीक्षाएं स्थगित रने के आदेश कुलपति ने दिए हैं।

    ]]>
    Tue, 17 Jan 2023 23:17:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्वविद्यालय की 17 से 24 जनवरी तक होने वाली सभी स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं स्थगित https://acntimes.com/Vikram-Universitys-examinations-postponed-from-January-17-to-24 https://acntimes.com/Vikram-Universitys-examinations-postponed-from-January-17-to-24 एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन द्वारा 17 से 24 जनवरी तक आयोजित की जाने वाली सभी स्नातकोत्तर परीक्षाएं स्थगति कर दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार स्थगित की गई परीक्षाओं का कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा।

    परीक्षाएं निरस्त करने को लेकर परीक्षा नियंत्रक द्वारा सोमवार को आदेश जारी किया गया। इसमें बताया गया है कि सत्र 2022-23 की महाविद्यालयों में 17 से 24 जनवरी तक होने वाली स्नातकोत्तर की सभी परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती हैं। यह आदेश एम.ए., एम.कॉम, एम.एससी., एम.ए.एससी, एम.एस.डब्ल्यू के प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की नियमित, स्वाध्यायी, पूर्व और एटीकेटी की कक्षाओं की परीक्षाओं पर लागू होगा।

    इसके अलावा शेष सभी परीक्षाएं अपनि न्रधारित समय और तारीख को होंगी। स्थगति की गई कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए प्रश्न-पत्र के लिफाफों पर इन स्थगित प्रश्नपत्रों के लिए जो तारीख निर्धारित होगी, उसे प्राचार्य अपनी देख-रेख में प्रश्न पत्रों पर तारीख अंकित कराएंगे।

    ]]>
    Tue, 17 Jan 2023 00:17:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ई&लर्निंग से होगा ज्ञान की सीमाओं का विस्तार, शिक्षण संस्थानों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने की आवश्यकता– विनोद करमचंदानी https://acntimes.com/International-Research-Seminar-on-Current-Developments-in-Mathematical-Sciences-and-E-learning-organized https://acntimes.com/International-Research-Seminar-on-Current-Developments-in-Mathematical-Sciences-and-E-learning-organized गणित और सांख्यिकी विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कहा

    एसीएन टाइम्स @ रतलामआज का युग तकनीकी शिक्षा का युग है। तकनीक से विषय को समझने में सुगमता होती है। इसलिए शिक्षण संस्थानों को तकनीकी रूप से समृद्ध करने की आवश्यकता है। वास्तव में ई-लर्निंग से ज्ञान की सीमाओं का विस्तार होता है।

    यह बात शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने कही। वे अग्रणी महाविद्यालय में गणित एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा "करंट डेवलपमेंट इन मैथमेटिकल साइंसेस एंड ई-लर्निंग" विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। करमचंदानी ने कहा कि गणित एक महत्वपूर्ण विषय है लेकिन गणित के प्रति विद्यार्थियों को एक फोबिया भी रहता है। यदि शिक्षण संस्थाओं में इस तरह के आयोजन होते रहेंगे तो निश्चित की विद्यार्थियों का गणित के प्रति रुझान बढ़ेगा। साथ ही विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक जानकारी भी प्राप्त होगी।

    करमचंदानी ने कहा कि आज विद्यार्थियों के सामने सीखने के पर्याप्त अवसर हैं। इस आयोजन में विदेशी विशेषज्ञ भी जुड रहे हैं। इसका सीधा प्रसारण यू-ट्यूब पर हो रह है। करमचंदानी ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनभागीदारी अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय के विकास से संबंधित सभी योजनाओं में मेरा पूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि रतलाम का यह महाविद्यालय न केवल जिले में बल्कि विक्रम परिक्षेत्र में भी अग्रणी बनें।

    इससे पूर्व सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ जनभागीदारी अध्यक्ष माननीय करमचंदानी की अध्यक्षता में हुआ। सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना सोनाली बैरागी और कृति जोशी ने प्रस्तुत की। स्वागत भाषण डॉ. भावना देशपांडे ने दिया।

    इप्का लेबोरेट्री के वाइस प्रेसिडेंट का संगोष्ठी में रहा विशेष योगदान 

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य है कि यहां सभी शोधार्थी एकत्र होकर एक दूसरे के विचारों को आदान-प्रदान करते हैं एक-दूसरे से सीखते हैं। वर्तमान समय में इस तरह के सेमिनार से शिक्षा के नए आयामों का पता चलता है। आज का युग डिजिटल शिक्षा का युग है, ऐसे में यह सेमिनार बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डॉ. मिश्र ने इप्का लेबोलेट्री के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल का संगोष्ठी में सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

    गणित ही जीवन का आधार है- डॉ. बी. एन. मिश्र

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के गणित विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एन. मिश्र ने कहा कि हम साथ में सोचते हैं, साथ में चलते हैं, सीखते भी साथ में हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह का आयोजन किया जाता है। डॉ. मिश्र ने कहा कि सुबह से शाम गणित ही काम में आती है, सांसों का भी हिसाब होता है। गणित ही जीवन का आधार है।

    गणित जीवन की पूर्णता- डॉ. विजयकुमार

    सोविनियर का विमोचन किया गया। साथ ही सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए। इसके पश्चात प्रथम सत्र का शुभारंभ हुआ। इसमें सात वाहन विश्वविद्यालय करीमनगर तेलंगाना के गणित के विभागाध्यक्ष डॉ. एम. विजयकुमार ने दैनिक जीवन और अनुप्रयोग के विकास में गणितीय विश्लेषण के महत्व पर व्याख्यान देते हुए कहा कि दैनिक जीवन गणित के बिना अधूरा है, गणित जीवन की पूर्णता है। 

    वैदिक काल से गणित हमारे जीवन का अभिन्न अंग- डॉ. वी. एन. मिश्र

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय लालपुर अमरकंटक के गणित विभाग के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. विष्णु नारायण मिश्र ने धनात्मक रेखिक संस्कारों द्वारा फलनों का संनिकटन पर रोशनी डाला। उन्होंने कहा कि गणित ऐसी विद्याओं का समूह है जो संख्याओं, मात्राओं, परिमाणों रूपों और उनके आपसी रिश्तों, गुण, स्वभाव इत्यादि का अध्ययन करती है। गणित एक अमूर्त या निराकार और निगमनात्मक प्रणाली है। वैदिक काल से गणित हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।

    सांख्यिकी जीवन में स्पष्ट दिशा-निर्देश देने में समर्थ- डॉ. पी. त्रिपाठी

    वनस्थली विद्यापीठ राज्य भारत के सहायक प्राध्यापक डॉ. पी. त्रिपाठी ने सांख्यिकी डेटा विश्लेषण पर जानकारी देते हुए कहा कि सांख्यिकी वर्तमान में अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है जो मानव जीवन को एक स्पष्ट दिशा-निर्देश देने में समर्थ है। सांख्यिकी गणित की वह शाखा है जिसमें आंकड़ों का संग्रहण, प्रदर्शन, वर्गीकरण और उसके गुणों का आकलन कर एक स्पष्ट निष्कर्ष निकाला जा सकता है। 

    ऑनलाइन हुआ दूसरा सत्र, ईलर्निंग पर डाला प्रकाश

    द्वितीय सत्र ऑनलाइन आयोजित किया गया। इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज पोलैंड के कंप्यूटर विज्ञान व सांख्यिकी विभाग के प्रमुख डॉ. मेगडेले नारोज़जक के वक्तव्य के पश्चात डॉ. स्कप्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पदस्थ पोलैंड में पदस्थ अंग्रेजी विषय की प्राध्यापक डॉ. इवोना मोकवाने ई-लर्निंग तकनीक पर प्रकाश डाला। साथ ही पर्यावरण और जीवन विज्ञान विश्वविद्यालय पोलैंड के डॉ. जोआनामा र्कोवसका ने विश्वविद्यालयों में ई-लर्निंग अभ्यास और भविष्य की शिक्षा विषय पर व्याख्यान दिया‌। डॉ. एग्निजका हेबा ने जिओ जेब्रा एप्लीकेशन के नवीनतम उपयोग की पद्धति पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

    शोधार्थियों ने पढ़े शोधपत्र

    शोध संगोष्ठी में विभिन्न विषयों पर शोध पत्रों का वाचन किया गया। गणित विषय में डॉ. अमरीश हांडा, डॉ. चेतना कोठारी, डॉ. सुरेश चौहान, डॉ. गुजेटिया, प्रो. यशवंत पंवार तथा अन्य प्राध्यापकों ने भी शोध पत्र का वाचन किया। ‌सांख्यिकी विषय पर प्रो. हिना चावला ने मीजल्स स्टैटिक्स, डॉ. नीतीश ने ट्यूबरक्लोसिस स्टैटिक्स ऑफ इंडिया तथा डॉ. रिजवान ने कैंसर स्टैटिक्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शोधपत्र पढ़े। ई-लर्निंग विषय पर डॉ. विजय कुशवाहा, डॉ. गीतांजलि उपाध्याय, तृप्ति अरस, प्रो. हितेश सांखला, डॉ. अनीस मोहम्मद, योगिता शर्मा तथा डॉ. निर्मला डाबी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर शोध पत्र का वाचन किया‌। 

    देशभर के शोधार्थी हुए शामिल

    अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में मध्यप्रदेश के ही नहीं वरन देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्राध्यापकगण एवं शोधार्थी उपस्थित रहे साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी शोधार्थियों ने सहभागिता की। आयोजन में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र का संचालन प्रो. विजय सोनिया ने किया। विभिन्न सत्रों का संचालन डॉ. अमरीश हांडा, डॉ. रविकांत मालवीय, डॉ. दिनेश बौरासी, डॉ. अनिल गुप्ता एवं प्रो. कनुश्री राणावत ने किया। आभार प्रदर्शन सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वास्तोस्पति शास्त्री ने माना।

    ]]>
    Mon, 16 Jan 2023 23:23:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र सरकार ने बदले स्कूलों की मान्यता के नियम, आप अभिभावक हैं या स्कूल संचालक या संचालित करने के इच्छुक हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-government-has-changed-the-rules-of-recognition-of-schools https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-government-has-changed-the-rules-of-recognition-of-schools एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश में स्कूल संचालित करने के लिए मान्यता संबंधी नियमों में बदलाव हो गया है। मध्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने इस बारे में राजपत्रि में विस्तृत नियम प्रकाशित किए हैं। नियमों में संशोधन अनिवार्य शिक्षा कानून के तहत किए गए हैं। इसके अनुसार अब स्कूल संचालकों को सुरक्षा निधि के तौर पर अधिक राशि जमा कराना होगी। अब स्कूल संचालन करने वाली समिति भी निर्धारित शुल्क के भुगतान करने के बाद बदल सकेगी।

    राजपत्र के अनुसार कक्षा आठवीं तक की मान्यता अब डीपीसी देंगे। प्राथमिक स्कूलों को मान्यता के लिए कम से कम 20 हजार और माध्यमिक स्कूल को 25 हजार सुरक्षा निधि संयुक्त खाते में जमा करना होगी। प्राथमिक स्कूल की नई मान्यता के लिए 7500 रुपए और माध्यमिक स्कूल के लिए 10 हजार रुपए शुल्क अदा करना होगा। यह शुल्क तीन वर्ष के लिए होगा।

    प्राथमिक स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के लिए 2000 रुपए तथा माध्यमिक के लिए 3000 रुपए प्रतिवर्ष देय होगा। अगर मान्यता के लिए आवेदन समय सीमा में नहीं कर पाते हैं तो 5000 रुपए बिलम्ब शुल्क देना होगा। स्कूल का संचालन करने वाली समिति यदि स्कूल का नाम बदलना चाहे तो वह भी बदल सकती है। स्कूल का पंजीयन भी अब बदलना आसान होगा। इसके लिए 5000 शुल्क देय नियत किया गया है। इसके अलावा प्रक्रिया शुल्क भी अलग से देना होगा।

    मान्यता संबंधी नियम और उसके फॉर्मेट देखने के लिए नीचे दी गई पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें

    ]]>
    Sat, 14 Jan 2023 01:52:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विद्यार्थी ध्यान दें ! आपको परीक्षा का भूत नहीं सताए इसके लिए पीएम नरेन्द्र मोदी 27 जनवरी को करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, समिति गठित https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-will-discuss-the-exam-on-January-27 https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-will-discuss-the-exam-on-January-27 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विद्यार्थियों के दिलो-दिमाग के परीक्षा के भूत का डर बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा करेंगे। इसके लिए भाजपा द्वारा एक समिति का गठन भी किया गया है जो इस आयोजन के दौरान विद्यार्थियों की मदद करेगी।

    परीक्षाएं आने वाली हैं जिसे लेकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को चिंता सताने लगी है। इसी चिंता से मुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन और सीधा प्रसारण 27 जनवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश के सभी विद्यालयों में किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष ने रतलाम में एक समिति का गठन किया है। समिति में रेखा गौतम, दिव्या शर्मा एवं आरती ठक्कर को शामिल किया गया है।

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी  दहशत के माहौल से दूर रहें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकें, इसके लिए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत् सभी जगह प्रधानमंत्री द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का वितरण भी किया जाएगा। विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

    ]]>
    Thu, 12 Jan 2023 00:34:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्य प्रदेश के दूसरे संस्कृत विद्यालय का रतलाम जिले के सोहनगढ़ में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के चेयरमैन भरतदास बैरागी ने भूमि पूजन किया https://acntimes.com/Bhoomi-Poojan-of-second-Sanskrit-school-of-Madhya-Pradesh-was-done https://acntimes.com/Bhoomi-Poojan-of-second-Sanskrit-school-of-Madhya-Pradesh-was-done एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की पिपलौदा तहसील के सोहनगढ़ में प्रदेश दूसरे शासकीय संस्कृत विद्यालय का भूमि पूजन शुक्रवार को हो गया। भूमि पूजन महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के चेयरमैन भरतदास बैरागी ने किया। इस दौरान के. के. सिंह कालूखेड़ा, कान्हसिंह चौहान, रामविलास धाकड़, जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा आदि विशेष रूप उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर बैरागी ने कहा कि संस्कृत विद्यालय मै 500 की क्षमता में छात्रों के लिए इसी वर्ष पढ़ाई शुरू की जाएगी। जब तक भवन बन नहीं जाता तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। यह मध्य प्रदेश का दूसरा संस्कृत विद्यालय है। इसके पश्चात प्रदेश के सभी 52 जिलों में संस्कृत विद्यालय की सौगात अगले सत्र में दी जाएगी।

    2 हेक्टेयर से अधिक में बनेगा स्कूल

    मुख्य अतिथि बैरागी ने कहा कि समाज को हम नई दिशा देंगे और आने वाले 10 साल में ऐसे विद्यालयों की मांग बढ़ेगी। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान इस दिशा में आगे बढ़ चुका है। सोहनगढ़ में संस्कृत विद्यालय 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि में निर्मित होगा। इसके टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र संपन्न की जाएगी।

    ये भी रहे मौजूद

    इस अवसर पर भेरूलाल पाटीदार, विवेक पोरवाल, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, निर्मला डाला, अनिल दसेड़ा, संतोष मेड़तवाल, सोहनगढ़ सरपँच रतनलाल राठौड़, हरियाखेड़ा के जितेंद्र पाटीदार, यश जैन, रितिक जोशी, हरिराम शाह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, युवराज सिंह एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें... रतलाम के सोहनगढ़ में खुलेगा मप्र का दूसरा व उज्जैन संभाग का पहला संस्कृत विद्यालय, 6ठी से 12वीं तक निःशुल्क पढ़ाई होगी, भूमि पूजन 6 जनवरी को

    ]]>
    Sat, 07 Jan 2023 01:36:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के सोहनगढ़ में खुलेगा मप्र का दूसरा व उज्जैन संभाग का पहला संस्कृत विद्यालय, 6ठी से 12वीं तक निःशुल्क पढ़ाई होगी, भूमि पूजन 6 जनवरी को https://acntimes.com/Madhya-Pradeshs-second-Sanskrit-school-will-open-in-Ratlam-district https://acntimes.com/Madhya-Pradeshs-second-Sanskrit-school-will-open-in-Ratlam-district 500 सीटों का आवासी विद्यालय होगा, नवोदय विद्यालय की तर्ज पर होगी चयन परीक्षा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के पिपलोदा तहसील के सोहनगढ़ में 500 सीट का आवासीय संस्कृत विद्यालय खुलेगा। यह मध्यप्रदेश का दूसरा और उज्जैन संभाग का पहला आवासीय संस्कृत विद्यालय होगा। इसका भूमिपूजन 6 जनवरी को होगा।

    स्कूल का संचालन संस्कृत बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग म.प्र. के उपक्रम महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान को कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा स्कूल निर्माण व संचालन के लिए सोहनगढ़ में 2.850 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। जल्द स्कूल भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी। जिले के लिए यह बड़ी सौगात साबित होगी। स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया केंद्रीय नवोदय विद्यालय की तरह होगी। संस्कृत बोर्ड से विद्यालय में सभी प्रकार की भाषाओं में पढ़ाई करवाई जाएगी। जावरा क्षेत्र में योग क्लब का गठन भी किया जाएगा।

    पिपलौदा तहसील मुख्यालय से करीब 20 किली मीटर दूर ग्राम सोहनगढ़ में खुलने वाले इस आवासीय संस्कृत विद्यालय में कक्षा 6 से प्रवेश मिलेगा। यह 12वीं तक रहेगा और पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। कला, वाणिज्य व विज्ञान समेत सभी विषयों की पढ़ाई संस्कृत भाषा में होगी। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान म.प्र. भोपाल के अध्यक्ष भरत बैरागी (राज्यमंत्री) ने बताया विद्यालय में 500 सीटें रहेंगी। पढ़ाई इसी वर्ष शुरू हो जाएगी। चाहे भवन बनकर तैयार हो या नहीं। भवन नहीं बनने पर किराये के भवन में स्कूल का संचालन किया जाएगा।

    सभी जिलों में खुलेंगे विद्यालय

    बैरागी ने बताया आने वाले सालों में हर जिले में एक-एक आवासीय विद्यालय खोलने की प्लानिंग भी मध्यप्रदेश सरकार कर रही है। मध्य प्रदेश का पहला संस्कृत स्कूल डिंडोरी में शुरू हो चुका है। इसी साल बड़वानी, शाजापुर व इंदौर खोले जाएंगे। अगले साल दतिया, सिरोंज और आलीराजपुर में भी खुलेंगे। इस तरह प्रदेश के सभी 52 जिलों में कार्य किया जाएगा और मांग ज्यादा होने पर 313 तहसील में संस्कृत विद्यालय खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। एक आवासीय संस्कृत विद्यालय भोपाल में भी संचालित है लेकिन वह केवल बालिकाओं के लिए है।

    संस्कृतक में डिप्लोमा प्रदान करना भी प्रस्तावित

    बैरागी ने बताया कि पहले तक्ष विश्वविद्यालय हुआ करता था। दैनिक जीवन व पद्धति को देखते हुए केरल में अधिकांश संस्कृत भाषा का प्रयोग किया जाता है। बैरागी के अनुसार हमारी टीम ने 7 हजार हायर सेकेंडरी स्कूल में योग क्लब का गठन किया है। बैरागी ने बताया कौशल विकास, भारतीय विद्या ओर कला, कौशल, कृषि, पर्यावरण, ट्रेंड शिक्षा के क्षेत्र में चिंता की जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि नई शिक्षा नीति के तहत योग्य प्लेटफॉर्म में योग ओर आयुर्वेद, वासु जैसी शिक्षा मिल सके। ज्योतिष सेंटर, एमएसडब्ल्यू की शिक्षा नीति के तहत समरसता की नीति के तहत पढ़ाई करवाई जाएगी। संस्कृत भाषा में छोटे उधोग से संबंधित डिप्लोमा भी देंगे। इससे संस्कृत पढ़ने वाले अपनी योग्यता के आधार पर कार्य व रोजगार के साथ अपना कार्य भी कर सकेंगे।

    ]]>
    Thu, 05 Jan 2023 23:38:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बिग ब्रेकिंग : शीतलहर के कारण रतलाम में नर्सरी से 5वीं तक के स्कूलों में 8 जनवरी तक का अवकाश घोषित, 6ठी से 8वीं तक का समय भी बदला https://acntimes.com/Holiday-till-January-8-in-schools-from-nursery-to-5th-time-changed-from-6th-to-8th-1750 https://acntimes.com/Holiday-till-January-8-in-schools-from-nursery-to-5th-time-changed-from-6th-to-8th-1750 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के कारण रतलाम जिले के कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के सभी स्कूलों में 8 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान शिक्षकों को कर्त्तव्य स्थल पर उपस्थित रहना होगा।

    जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने बुधवार को देर शाम आदेश जारी किए। इसमें बताया गया है कि रतलाम जिले में शीतऋतु के प्रभाव से तापमान में आई लगातार गिरावत, शीत लहर के प्रकोप के कारण कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए 8 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह अवकाश सभी शासकीय, अशासकीय और सीबीएसई विद्यालयों के विद्यार्थियों और आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए लागू होगा।

    6ठी से 8वीं तक के स्कूल सुबह 10.30 बजे से लगेंगे

    जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार 8 जनवरी तक कक्षा 6ठी से 8वीं तक की कक्षाओं का संचालन अब सुबह 10.30 बजे से हो सकेगा। ये कक्षाएं इससे पूर्व संचालित नहीं की जा सकेंगी। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी कक्षाओं का समय यथावत रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों को अपने विद्यालयों में निर्धारित समय में उपस्थित रहना होगा।

    बच्चों का स्वास्थ्य बड़ी प्राथमिकता 

    कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया प्रदेश सहित देशभर में शीतलहर का प्रकोप है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए ही प्राथमिक कक्षाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए अवकाश घोषित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए थे। अब 6ठी से 8वीं तक की कक्षाओं का संचालन भी सुबह 10.30 बजे से पहले नहीं किया जा सकेगा।

    ]]>
    Wed, 04 Jan 2023 20:25:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    UGC ने विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय को सेंट्रल जोन कमेटी का लीड को&ऑर्डिनेटर मनोनीत किया https://acntimes.com/Vice-Chancellor-of-Vikram-University-Prof-Akhilesh-Kumar-Pandey-has-a-big-responsibility https://acntimes.com/Vice-Chancellor-of-Vikram-University-Prof-Akhilesh-Kumar-Pandey-has-a-big-responsibility एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय को नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा गठित सेंट्रल जोन कमेटी का लीड को-ऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू किए जाने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा समय-समय पर इसके कियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनमें बहु विषयक एवं लचीली शिक्षा प्रणाली अपनाना और शिक्षा का आंतरीकरण जैसे प्रयास शामिल हैं।

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सतत प्रयासों से भारत में नई शिक्षा नीति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी है, किन्तु भारत एक विशाल एवं अत्यधिक जनसंख्या वाला देश है। इसी कIरण से यहाँ किसी भी नई नीति को जन-जन में प्रसारित करना एक जटिल कार्य होता है। इसी कार्य को आसान करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सम्पूर्ण भारत को 5 प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित करते हुए 5 विशिष्ट समिति का गठन किया है, जिनका मुख्य कार्य नई शिक्षा नीति को सरल भाषा में भारत के साधारण जन मानस तक पहुंचाने का होगा।

    समिति में इन्हें भी किया शामिल                       

    इन समितियों में प्रमुख तौर से सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालय के कुलपति शामिल हैं, इसी क्रम में में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय को सेंट्रल जोन कमेटी का लीड को-ऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है। उनके अलावा इस समिति में प्रो. अखिलेश कुमार सिंह (कुलपति राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज), डॉ. राजेश सिंह (कुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर) प्रो. अशोक कुमार चक्रवाल (कुलपति गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर) एवं प्रो. संजय जसोला (कुलपति ग्राफ़िक एरा विश्वविद्यालय, देहरादून) सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

    रुकावटों को दूर करने का प्रयास करेगी कमेटी

    इस समिति के कार्यक्षेत्र में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, और उत्तराखंड राज्य शामिल होंगे एवं समिति का प्रमुख कार्य हर राज्य के उच्च शिक्षा विभाग को एकत्रित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वन के लिए सरल तरीकों को सीखना होगा। यह समिति हर क्षेत्र में स्थिति का सही आकलन करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के रास्ते में आ रही रुकावटों को दूर करने का प्रयास करेगी एवं हर राज्य के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाये जाने में किये जा रहे प्रयासों का लेखा-जोखा रखेगी।

    नई शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य आमजन तक पहुंचने के लिए दृढ़संकल्पित

    इस उपलब्धि पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पाण्डेय ने कहा हर उत्तरदायित्व अपने साथ एक नई प्रकार की चुनौती एवं जिम्मेदारी लाता है, अतः उनका प्रयास होगा कि वह दृढ़संकल्पित हो कर इस दायित्व को पूर्ण करे और नई शिक्षा नीति के मूल उद्देश्य को आम जन तक पहुंचा सकें। कुलपति की इस उपलब्धि पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर प्रशांत पुराणिक ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

    विश्विद्यालय के यह मनोनयन गौरवशाली पल

    विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि यह सम्पूर्ण विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवशाली पल है कि जब विश्वविद्यालय के कुलपति को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आमजन तक पहुंचा कर देश की सेवा करने का अवसर मिल रहा है। इससे पूरे विश्वविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, समस्त शिक्षकगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने कुलपति को बधाई दी।

    ]]>
    Wed, 28 Dec 2022 23:44:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के इस नर्सिंग कॉलेज में नहीं होता नियमों का पालन, संचालक बोले& नियमों की अवहेलना तो जिले के हर संस्थान में हो रही https://acntimes.com/The-rules-are-not-followed-in-this-nursing-college-of-Ratlam https://acntimes.com/The-rules-are-not-followed-in-this-nursing-college-of-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के सैलाना व सरवन में संचालित नर्सिंग इंस्टीट्यूट में व्याप्त अनियमितताओं की फेहरिश्त संस्थान के ही दो पूर्व कर्मचारियों द्वारा इंडियन नर्सिंग काउंसिल को भेजी गई है। इसमें एक ही भवन में तीन संस्थाओं के संचालन, गैरहाजिर विद्यार्थियों से परीक्षा में पास होने के लिए रुपए की वसूली, स्टाफ का पीएफ नहीं कटने सहित कई शिकायते शामिल हैं।

    नियमों के पालन के मामले में रतलाम जिले के कतिपय तकनीकी शिक्षण संस्थान सारे रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रहे हैं। नर्सिंग कोर्स का संचालन करने वाले संस्थानों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है जिसकी पुष्टि स्वयं इसके संचालक ही कर रहे हैं। सैलाना व सरवन स्थित ऐसे ही नर्सिंग इंस्टिट्यूट की एक शिकायत इंडियन नर्सिंग काउंसिल नई दिल्ली को की गई है। कुछ समय पूर्व उक्त संस्थान की मान्यता भी निरस्त कर दी गई थी। हालांकि कुछ समय पश्चात वह बहाल भी कर दी गई थी।

    इन्हें भी भेजी गई है शिकायत की प्रतिलिपि

    शिकायकर्ता द्वारा शिकायत की प्रति मध्यप्रदेश नर्स पंजीकरण परिषद की रजिस्ट्रार सुनाता शिजू, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की आईटी सेल के डिप्टी डायरेक्टर, मप्र मेडिकल साइंस विश्विद्यालय जबलपुर के उप कुलपति डॉ. अशोक खंडेलवाल एवं रजिस्ट्रार डॉ. पुष्पराज सिंह बखेल, मप्र शासन के स्वास्थ्य मंत्री तथा कलेक्टर को भी भेजी गई है। हालांकि अभी तक मामले में किसी भी स्तर से कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायकर्ताओं की मानें तो नर्सिंग संस्थान के संचालक की उच्च स्तर की एप्रोच के चलते अधिकारी कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। 

    अनियमितताओं की फेहरिश्त जिनकी इंडियन नर्सिंग काउंसिल से हुई शिकायत

    • एक ही भवन परिसर में तीन संस्थाएं (माही इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग सैलाना, अटल बिहारी नर्सिंग संस्था तथा लोटस हाईस्कूल) संचालित हैं क्योंकि कि नियम के मुताबिक भवन में तीनों संस्थानों के लिए पर्याप्त कमरे ही नहीं हैं।
    • रतलाम जिले के सरवन में संचालित माही स्कूल ऑफ नर्सिंग में भी यही स्थिति है।
    • लाइब्रेरी की किताबों को उक्त संस्थानों में आपस में हस्तांतरित कर दिया जाता है जबकि जानकार बताते हैं कि हर संस्थान के लिए पृथक से किताबें होनी चाहिए।
    • टीचिंग स्टाफ और नॉन टीचिंग स्टाफ के उपस्थिति रजिस्टर में नॉन अटेंडिंग टीचिंग स्टाफ को दर्शाया जाता है। इसके लिए उनकी डिग्री रखकर बदले में पांच हजार रुपए दिए जाते हैं।
    • प्रैक्टिकल परीक्षा में पास कराने के नाम पर विद्यार्थियों से 2 हजार से लेकर 5 हजार रुपए तक की वसूली की जाती है। रुपए नहीं देने पर फेल करने की धमकी दी जाती है।
    • कॉलेज में नॉन अटेंडिंग विद्यार्थियों कुल दर्ज संख्या का लगभग 50 प्रतिशत हैं। ऐसे में इनकी प्रैक्टिकल फाइल तैयार करने के लिए प्रति सब्जेक्ट 2-2 हजार रुपए वसूले जाते हैं।
    • बी.एस.सी. तथा जी.एन.एम के विद्यार्थियों को एक साथ बैठाकर पढ़ाई कराई जाती है।
    • जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होती है, उनसे भी रुपए वसूले जाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों की फर्जी उपस्थिति दर्शाई जाती है। इसके विपरीत पात्र विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति के एवज में 1 हजार रुपए लिए जाते हैं।
    • एक क्लास रूम में विद्यार्थियों को बैठकर विभिन्न एंगल से फोटो खींचकर परमिशन लेने के लिए भेजे जाते हैं।
    • स्टाफ का जीपीएफ भी नहीं काटा जाता है।
    • कॉलेज में नॉन अटेंडिंग विद्यार्थियों का उत्तीर्ण होना भी आश्चर्य और जांच का विषय है।
    • कॉलेज संचालित करने के लिए अग्निशमन विभाग की एनओसी जरूरी है। यह एनओसी संस्थान में नहीं है।
    • अलग-अलग कॉलेज के विद्यार्थियों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जाता है।

    आरोप खारिज करने के बजाय संचालक बोले- 100 फीसदी नियम का पालन मुश्किल

    शिकायतकर्ता द्वारा बताई गई अनियमितताओं की फेहरिश्त एसीएन टाइम्स द्वारा संचालक सुनील यादव को भेजकर प्रबंधन का पक्ष रखने का आग्रह किया गया। यादव ने किसी भी आरोप को खारिज करने के बजाय मौजूदा दौर में तकनीकी शिक्षण संस्थान संचालित करने में आ हरी परेशानियों का हवाला दे दिया। संचालक यादव के अनुसार यदि 100 फीसदी नियमों का पालन करें तो संस्थान संचालित करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 100 फीसदी नियम का पालन तो जिले के किसी भी नर्सिंग  स्कूल / कॉलेज में नहीं हो रहा है।

    इंडियन नर्सिंग काउंसिल को भेजी गई शिकायत की पीडीएफ देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें

    ]]>
    Fri, 11 Nov 2022 03:28:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जिले में 7 स्थान पर बनेंगे 8 सीएम राइज स्कूल के भवन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश https://acntimes.com/8-CM-Rise-School-building-will-be-built-at-7-places-in-the-district-the-collector-gave-instructions https://acntimes.com/8-CM-Rise-School-building-will-be-built-at-7-places-in-the-district-the-collector-gave-instructions तकनीकी व्यवधानों के समाधान के लिए कलेक्टर ने की समीक्षा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी सीएम राइज स्कूल योजना के तहत रतलाम जिले में 7 स्थान पर 8 स्कूल बनेंगे। जिला मुख्यालय पर करीब 10 एकड़ में जबकि विकासखंड स्तर पर 6.50 में भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा प्रत्येक स्कूल के लिए 35.60 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इसके तहत कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक लेकर स्कूल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं होने तक स्थानांतरित होने वाले किसी भी शिक्षक या अन्य कर्मचारी को रिलीव नहीं करने के निर्देश भी दिए हैं। 

    सीएम राइज स्कूल योजना के तहत रतलाम जिले में रावटी, आलोट, रतलाम, बिरमावल, पिपलौदा, जावरा और सैलाना का चयन किया गया है। जिला व सभी खंड मुख्यालयों (सैलाना को छोड़कर) पर एक-एक सीएम राइज स्कूल बनना हैं। सैलाना में दो स्कूल बनेंगे, एक जनजाति विभाग तथा दूसरा शिक्षा विभाग का होगा। सभी स्थानों पर वर्तमान में उपलब्ध भवनों में सीएम राइस स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इनमें जनजाति विभाग और शिक्षा विभाग के स्कूल शामिल हैं।

    आलोट में नई जमीन का होगा चयन, 4 स्कूलों के लिए टेंडर जारी

    सभी स्कूलों के लिए अलग से भूमि आवंटित की जा चुकी है। आलोट में जो भूमि आवंटित की गई है वहां बरसात में अत्याधिक पानी भर जाने का पता चलने पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने अन्य स्थान पर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के सीएम राइज स्कूलों के निर्माण हेतु एजेंसी पीआईयू रहेगा। शिक्षा विभाग के चार स्कूल भवनों के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं।

    ट्रांसफर होने पर न करें किसी को रिलीव

    भवन निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ करने के लिए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली। कलेक्टर ने तकनीकी व्यवधान पर चर्चा की और उनके समाधान के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने वर्तमान संचालित स्कूलों में प्राचार्य तथा स्टाफ उपलब्धता की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि अभी 2 स्कूलों में पूर्णकालिक  प्राचार्य कार्यरत हैं। सभी स्कूलों में प्राचार्य   तथा अन्य स्टाफ के लिए शासन से पत्र व्यवहार जारी है। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सीएम राइज स्कूलों के वर्तमान स्टाफ में से यदि किसी का ट्रांसफर होता है तो उसको किसी भी स्थिति में रिलीव नहीं किया जाए।

     18 माह में पूरा होगा निर्माण कार्य

    बैठक में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि वह सीएम राइज स्कूल भवनों के निर्माण के लिए अपने  क्षेत्र में स्थान का भ्रमण करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आगामी समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग तथा ट्राइबल विभाग अपने सीएम राइज स्कूलों के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दें। बताया गया कि विकासखंड मुख्यालयों पर बनने वाले स्कूल भवन कम से कम 6.50 एकड़ भूमि तथा जिला मुख्यालय पर करीब 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता का प्रावधान है। भवन निर्माण प्रारंभ होने के पश्चात कम से कम 18 माह में कार्य पूर्ण होगा। स्कूलों में एलईडी प्राप्त हो चुके हैं। फर्नीचर की डिमांड भी भेजी गई है।

    कलेक्टर ने जनजाति विभाग की सहायक आयुक्त को निर्देशित किया कि रावटी व सैलाना के स्कूल भवनों के कॉन्सेप्ट प्लान बनाने हेतु कंसलटेंसी से पत्र व्यवहार किया जाए। शिक्षा विभाग के 4 स्कूल भवनों के प्राक्कलन तथा नक्शे तैयार हो चुके हैं।

    ]]>
    Tue, 01 Nov 2022 20:50:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जीएमसी रतलाम में 1200 लोगों ने देखा हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की किताबों का विमोचन समारोह https://acntimes.com/1200-people-saw-the-release-of-medical-books-in-Hindi-in-GMC-Ratlam https://acntimes.com/1200-people-saw-the-release-of-medical-books-in-Hindi-in-GMC-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की अध्यक्षता में रविवार को हुए हिंदी में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम की पुस्तकों के विमोचन का ऑनलाइन प्रसारण हुआ। यहां प्रसारण शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के कान्फ्रेंस हॉल तथा सभी लेक्चर थियेटर (LT 01, LT 02, LT 03 और LT 04) में किया गया। करीब 1200 लोग इस पल के वर्चुअल साक्षी बने।

    कार्यक्रम डीन डॉ. जितेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता तथा गणमान्य विशेष अतिथियों जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत तथा जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा की उपस्थिति में लोगों ने आयोजन का प्रसारण देखा। इनमें चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में अध्ययनरत 475 मेडिकल स्टूडेंट, जिले में अध्ययनरत 11वीं तथा 12वीं के 530 छात्र-छात्राएं, 96 चिकित्सा शिक्षक व फैकल्टी, 125 नर्सिंग पैरामेडिकल एवं लिपिकीय संवर्ग कर्मचारी तथा 25 विशेष आमंत्रित सदस्यों सहित 1200 से अधिक लोगों शामिल हुए। एमबीबीएस पाठ्यक्रम हिंदी में भी संचालित होने से विद्यार्थी खासा उत्साहित दिखाई दिया।

    ]]>
    Sun, 16 Oct 2022 21:46:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में कल से होगी हिन्दी में डॉक्टरी की पढ़ाई, केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे श्री गणेश, हिन्दी में ज्ञान का प्रकाश कार्यक्रम आज https://acntimes.com/Medical-studies-in-Hindi-will-be-done-in-MP-from-tomorrow https://acntimes.com/Medical-studies-in-Hindi-will-be-done-in-MP-from-tomorrow मुख्यमंत्री ने हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई के शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा की

    रतलाम में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री राम खेलावन पटेल उपस्थित रहे

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम / भोपाल । हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर मध्यप्रदेश नया इतिहास रचने जा रहा है। हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर हम अंग्रेजी के बिना काम नहीं चल सकता की मानसिकता को बदलने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को हिन्दी में मेडिकल की पढा़ई का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। यह गुलाम मानसिकता से मुक्ति का पर्व होगा, जो एक सामाजिक क्रांति है। 

    यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे मुख्यमंत्री चौहान, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में 16 अक्टूबर को लाल परेड ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। सीएम निवास स्थित कार्यालय पर बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सामाजिक कार्यकर्ता हितानंद शर्मा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं रतलाम एनआईसी कक्ष में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री राम खेलावन पटेल, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, पूर्व विधायक संगीता चारेल, नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. जितेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

    मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक भारतीय भाषाओं को पढ़ाई का माध्यम बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। विश्व पटल पर हमारी प्रतिभाएँ अपनी मातृ भाषा से स्थापित हो सकें, इसी उद्देश्य से मध्यप्रदेश में चिकित्सा एवं अभियांत्रिकी की शिक्षा हिन्दी माध्यम से देने की पहल की गई है। इससे हिन्दी माध्यम से अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। उनकी नैसर्गिंक प्रतिभा का प्रकटीकरण होगा। मध्यप्रदेश से हो रही यह शुरुआत हमारे लिए गौरव का विषय है।

    हर जिले और स्कूल-कॉलेज में होंगे आयोजन

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा 16 अक्टूबर को होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए वातावरण निर्माण की गतिविधियाँ 15 अक्टूबर से आरंभ की जाएँ। सभी जिलों में 15 अक्टूबर को हिन्दी प्रेमी सम्मेलन हों, सभी स्कूल, कॉलेजों में हिन्दी में ज्ञान के प्रकाश कार्यक्रम में संगोष्ठियाँ तथा अन्य गतिविधियाँ की जाएं। विद्यार्थियों को यह जानकारी दी जाए कि हिन्दी में भी मेडिकल की पढ़ाई संभव है। साथ ही 15 अक्टूबर की शाम को भोपाल सहित सभी जिलों के प्रमुख स्थानों पर हिन्दी में ज्ञान के प्रकाश कार्यक्रम में दीपक प्रज्ज्वलित किया जाए।

    इन गतिविधियों में उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के विद्यालय, श्रमोदय विद्यालय, कृषि महाविद्यालय, तकनीकी शिक्षा, आयुष एवं चिकित्सा शिक्षा से संबंधित महाविद्यालय, संगीत एवं नाट्य विद्यालय और सभी निजी विश्वविद्यालयों को जोड़ा जाए। सभी शिक्षण संस्थाओं में 16 अक्टूबर के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया जाए और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को वर्चुअल जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए।

    रतलाम में दीप प्रज्वलित कर जताई खुशी

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में मेडिकल साइंस की पढ़ाई हिंदी में प्रारंभ करने की खुशी एवं उपलक्ष्य में पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गुलाब चक्कर में शनिवार शाम बडी संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, सहायक संचालक देवड़ा, आईटीआई प्राचार्य यू. पी. अहिरवार तथा बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों व बच्चों ने दीप प्रज्वलित कर विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया।

    ]]>
    Sat, 15 Oct 2022 20:16:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक चेतन्य काश्यप फिर बने लॉ कॉलेज ट्रस्ट के अध्यक्ष, डॉ. संजय वाते को मिली सचिव की जिम्मेदारी https://acntimes.com/Law-College-Trust-officials-declared https://acntimes.com/Law-College-Trust-officials-declared एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम एज्युकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) ट्रस्ट की बैठक महाविद्यालय में हुई। इसमें सर्वानुमति से विधायक चेतन्य काश्यप को पुनः कॉलेज ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद की जिम्मेदारी शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. संजय वाते बनाए गए।

    ट्रस्ट की बैठक में उपाध्यक्ष निर्मल कटारिया और कोषाध्यक्ष केदार अग्रवाल चुने गए। इस दौरान ट्रस्टी निर्मल लुनिया, सुभाष जैन एवं उमेश झालानी मौजूद रहे। प्रबंध समिति ने लॉ कॉलेज के नवीन भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से उसका जल्द ही समारोह पूर्वक लोकार्पण करने का निर्णय लिया।

    ]]>
    Thu, 13 Oct 2022 00:37:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आप शिक्षक हैं और तबादला चाहते हैं तो इस तारीख तक कर दें ऑनलाइन आवेदन, जानिए& कहां&कैसे होगा आवेदन और तबादला नीति भी देखें... https://acntimes.com/Application-date-announced-for-transfer-of-transfer-of-teachers https://acntimes.com/Application-date-announced-for-transfer-of-transfer-of-teachers एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के तबादले के आवेदन के लिए तारीख नियत कर दी गई है। यदि आप भी शिक्षक हैं या इस विभाग से जुड़े हैं और तबादला चाहते हैं तो निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर दें।

    स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के राज्य, संभाग और जिला स्तर पर शिक्षकों और विभाग से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले के लिए नीति जारी कर दी गई है। इसमें दी गई समय सारिणी के अनुसार संबंधित को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) इंदरसिंह परमार के अनुसार 30 सितंबर तक एजुकेशन पोर्टल पर स्कूलों व विभाग में रिक्त पदों का सत्यापन हो जाएगा।

    इन पदों के आधार  पर जो भी कर्मचारी तबादला चाहते हैं वे 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 22 अक्टूबर क ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जारी हो जाएगी। मौजूदा संस्थान से कार्यमुक्ति और नई पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण संबंधी समस्त कार्रवाई 5 नवंबर 2022 तक पूरी कर ली जाएगी।

    शिक्षकों के स्थानांतरण की यह होगी नीति

    स्थानांतरण नीति की PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें

    ]]>
    Tue, 20 Sep 2022 09:42:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र की शिक्षा का रिपोर्ट कार्ड : कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई के मामले में छतरपुर जिले के स्कूल अव्वल, रतलाम आखिरी पायदान पर https://acntimes.com/Chhatarpur-district-tops-in-class-1-to-8-studies-Ratlam-last https://acntimes.com/Chhatarpur-district-tops-in-class-1-to-8-studies-Ratlam-last एसीएन टाइम्स @ भोपाल । स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2022-23 की पहली तिमाही का कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। 6 पैरामीटर्स के आधार पर प्रदेश के सभी 52 जिलों को रैंक दी गई है। इसमें पहले स्थान पर छतरपुर जिला जबकि रतलाम आखरी पायदान पर है। संभागवार परफॉर्मेंस की बात करें तो सबसे ऊपर सागर है जबकि सबसे नीचे उज्जैन संभाग है। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस. (आईएएस) ने रिपोर्ट कार्ड सभी कलेक्टरों को साझा करते हुए सुधार के लिए निर्देशित किया है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ाई का स्तर जांचने के लिए प्रदेश के सभी जिलों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है। यह रिपोर्ट कार्ड मौजूदा शिक्षा सत्र की पहली तिमाही जून, जुलाई और अगस्त में संपादित कार्यों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें उपलब्धियों को भी शामिल किया गया। इसके आधार पर सभी जिलों को 0 से 100 तक वेटेज देते हुए रैंक दी गई। स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा इसे राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस. के पत्र के साथ अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया है।

    रिपोर्ट कार्ड के अनुसार सभी पैरामीटर्स में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए छतरपुर जिले ने पहला प्राप्त किया है जो पहले 14वें स्थान पर था। बालाघाट दूसरे और छिंदवाड़ा तीसरे स्थान पर है। ये पूर्व में क्रमशः दूसरे व पहले स्थान पर थे। प्रदेश की राजनीतिक व प्रशासनिक राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर तो टॉप-10 में भी स्थान नहीं पा सके हैं। वहीं रतलाम जिला 52वें स्थान (अंतिम पायदान) पर है जो पहले 50वें स्थान पर था।

    यह छलांग है खास

    जिलों में 10 जिले ऐसे हैं जिन्होंने विशेष प्रदर्शन किया है। इनमें निवाड़ी 41वें स्थान से उठ कर 10वें, गुना ने 51 से 22 पर, कटनी ने 32 से 7, टीकमगढ़ ने 37 से 13 पर, सतना ने 43 से 19 पर, सीधी ने 34 से 14 पर, बड़वानी ने 47 से 27 पर, शिवपुरी ने 33 से 16 पर और खंडवा जिले ने 21वें स्थान से उठ कर 6ठे स्थान पर जगह बनाई। इनमें से सबसे ज्यादा 31 पायदान की छलांग निवाड़ा ने जबकि सबसे कम 15 पायदान की खंडवा ने लगाई।

    इन्होंने गिरने का बनाया रिकॉर्ड

    10 जिले ऐसे हैं जिन्होंने गिरने के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया। इनमें सबसे ज्यादा 35 पायदान खिसका मुरैना जिला जो 10वें स्थान से गिर कर 45वें पर पहुंच  गया। इसी प्रकार उमरिया 16 से खिसक कर 43, नीमच 3 से 28 पर, अनूपपर 17 से 39, जबलपुर 12 से 31 पर, इंदौर 23 से 42 पर, भिंड 13 से 51 पर पहुंच गया। इसी तरह भोपाल 35वें स्थान पर था जो अब 51 पर पहुंच गया है।  इसी तरह नरसिंघपुर 5 से गिरकर 20वें और बैतूल 7वें से खिसकर 22वें स्थान पर पहुंच गया।

    सागर संभाग पहले तो उज्जैन आखिरी स्थान पर

    विभाग द्वारा संभागवार विश्लेषण भी किया गया है। इसके अनुसार प्रदेश के 10 संभागों में से सागर पहले नंबर पर है जबकि जबलपुर संभाग दूसरे और नर्मदापुरम् तीसरे स्थान पर है। आखिरी पायदान पर उज्जैन संभाग है। भोपाल संभाग को 9वें और इंदौर को 9वें स्थान पर संतोष करना पड़ा। खासबात यह है कि पिछली ग्रेडिंग में सागर 5वें स्थान पर था जबकि जबलपुर पहले पर। इसी नर्मदापुरम् ने अपनी स्थिति बरकरार रखी है। ऊपर उठने वाले संभागों में रीवा है जो 9वें पायदान से उठ कर 4थे तथा ग्वालियर 10वें से उठ कर 6ठे पर पहुंच गया। इसके उलट उज्जैन 6 स्थान से खिसकर कर 10वें पर जा पहुंचा है और 2 स्थान पर रहा शहडोल अब 5वें स्थान पर है।

    इन पैरामीटर्स पर हुई समीक्षा

    राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू के असार रैकिंग में 6 मुख्य घटकों के अंतर्गत 32 पैरामीटर शामिल किए गए। इनमें प्रमुख रूप से हाजिरी एप पर दर्ज शिक्षक तथा छचात्रों की उपस्थिति का प्रतिशत, एफएलएन कक्षाओं का बेहतर संचालन तथा मेंटरिंग, नवंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित समेकित ओलंपियाड में छात्रों की भागीदार शामिल है। इनके अलावा नवंबर में संचालित होने वाली एनएमएमएस परीक्षा में विद्यार्थियों की भागीदारी, लीप ऑफ वर्ड कार्यक्रम के अंतर्गत चैटबोट आधारित साप्ताहिक क्विज कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी तथा कक्षा 5वीं व 8वीं की नवंबर में होने वाली अर्द्धवाषिक परीक्षा में छात्रों की भागीदारी व शासकीय और निजी स्कूल का निरीक्षण आधार पर भी चयन किया गया। संचालक के अनुसार सभी जिलों की रैंक सुधारने पर फोकस होना चाहिए।

    ]]>
    Fri, 16 Sep 2022 00:03:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर अध्यापकों का मूसलधार बारिश में प्रदर्शन, पुलिस ने भोपाल के रास्ते में रोका, देखें वीडियो...  https://acntimes.com/Teachers-protest-against-Madhya-Pradesh-government https://acntimes.com/Teachers-protest-against-Madhya-Pradesh-government एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के हजारों अध्यापक 4 साल से विभिन्न मांगों को लेकर प्रयासरत हैं। बावजूद प्रदेश सरकार के जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। उपेक्षा से नाराज अध्यापकों ने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के बैनर तले आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में अध्यापकों ने भोपाल जिले की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। नतीजतन अध्यापक रास्ते में ही धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र मंगलवार को शुरू हो गया। विधानसभा सत्र के पहले ही दिन सरकार को घेरने के उद्देश्य से आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष भरत पटेल ने प्रदेश व्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया। संघ द्वारा मंगलवार को भोपाल में जंगी प्रदर्शन प्रस्तावित किया गया। जैसे ही सरकार को इसकी जानकारी मिली वह हरकत में आ गई और ताबड़तोड़ में भोपाल मैं धारा 144 लागू कर दी गई। अध्यापक भोपाल ना पहुंच सके और हड़ताल में शामिल ना हो सके इसके लिए संभागीय स्तर पर सभी संभागों में अधिकारियों की तैनाती कर दी गई। हड़ताली अध्यापकों की मॉनिटरिंग करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों की घेराबंदी भी सरकार द्वारा शुरू कर दी गई थी।

    ...तो संघ ने बनाई ऐसी रणनीति 

    संघ को सरकार के रवैए का अंदेशा पहले से ही था इसलिए अधिकांश पदाधिकारी भूमिगत हो गए और मंगलवार को अचानक भोपाल मैं प्रकट होने रणनीति बना ली थी। इसके चलते प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल सहित हजारों अध्यापक मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से भोपाल की ओर चल दिए। जिले की सीमाओं पर पहले से ही तैनात पुलिस ने अध्यापकों को भोपाल की तरफ नहीं बढ़ने दिया। इस बीच भारी बारिश भी शुरू हो गई लेकिन अपने हक के लिए लड़ रहे अध्यापकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। भास्कर सीहोर और विदिशा के रास्तों पर महिला और पुरुष अध्यापक आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे और पुलिस उन्हें बलपूर्वक पीछे धकेलती रही। ऐसे में आंदोलनरत अध्यापकों ने वहीं सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। समाचार लिखे जाने तक हाईवे जाम था

    प्रमुख मांगें

    • नियमित कर्मचारियों की भांति 'नवीन पेंशन योजना' के स्थान पर 'पुरानी पेंशन योजना' लागू की जाए।
    • 1 जुलाई 2018 के पश्चात 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके नवीन शिक्षक संवर्ग (अध्यापक संवर्ग) को क्रमोन्नत / समयमान वेतनमान का लाभ तत्काल प्रदाय किया जाए।
    • लम्बे समय से बंद पदोन्नति की कार्यवाही अतिशीघ्र की जाए।
    ]]>
    Tue, 13 Sep 2022 13:51:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्वविद्यालय ने जारी किए 20 परीक्षा परिणाम, एमए, एमएसडब्लयू, एमएससी और बीपीए के परिणाम हैं शामिल https://acntimes.com/Vikram-University-has-released-20-exam-results https://acntimes.com/Vikram-University-has-released-20-exam-results एसीएन टाइम्स @उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा एक-एक कर परीक्षा परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। हाल ही में विश्वविद्यालय ने एमएससी, एमए, बीपीए, एमएसडब्ल्यू सहित विभन्न कक्षाओं और शाखाओं के 20 परिणामों की घोषणा की गई है। ये सभी परिणाम विश्ववविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

    ]]>
    Mon, 12 Sep 2022 17:20:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    वेतन व जीपीएफ का भुगतान नहीं हो रहा है तो सेवा शुल्क अदा कर दीजिए, अन्यथा चक्कर लगा&लगा कर घिस जाएंगी चप्पलें, क्योंकि यह मनमानी का दफ्तर है https://acntimes.com/Office-of-the-Development-Block-Education-Officer-of-Ratlam-became-the-office-of-arbitrariness https://acntimes.com/Office-of-the-Development-Block-Education-Officer-of-Ratlam-became-the-office-of-arbitrariness रतलाम के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों को समय पर नहीं मिलता वेतन, अन्य भुगतान में भी मनमानी का आलम

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शिक्षकों के हितों का संरक्षण करने के बजाय कुठाराघात करने वाला कार्यालय साबित हो रहा है। खासकर वेतन, जीपीएफ लोन सहित अन्य आर्थिक मामलों के बिल कोषालय में समय पर लगाकर उनका भुगतान कराने के मामले में विभाग नकारा ही साबित हो रहा है। शिक्षकों को 1 वर्ष से ज्यादातर महीनों में तय समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों के संगठन कई बार इस समस्या पर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। जबकि अन्य विकासखंडों में शिक्षकों को हर माह समय पर वेतन व अन्य भुगतान हो रहे हैं।

    अध्यापन और कर्मचारियों से संबंधित कार्य समय पर हो सकें और इसके लिए शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं का भी विकेंद्रीकरण किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न पदों की व्यवस्था है। बावजूद इनमें समन्वय नहीं होने और कतिपय अधिकारियों की मनमानी, अकर्मण्यता व अज्ञानता के चलते व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाती हैं। रतलाम का विकासखंड शिक्षा कार्यालय इसका उदाहरण है। इससे संबंधित कर्मचारियों और शिक्षकीय स्टाफ को प्रायः समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। खासकर लेखा शाखा में तो मनमानी का आलम है। यहां वेतन, जीपीएफ, लोन, बीमा क्लेम आदि अटकाना सामान्य बात है। रिटायर्ड शिक्षक-शिक्षिकाओं के अर्जित अवकाश, सामान्य भविष्य निधि की राशि, विभिन्न एरियर, जमा बीमा धनराशि आदि के भुगतान के लिए शिक्षा विभाग से जुड़े कई दलाल सक्रिय हैं।

    10 से 15 फीसदी सेवा शुल्क, अन्यथा घिस जाती हैं चप्पलें

    सूत्रों की मानें तो ये इन मदों की राशियों के भुगतान के लिए 10% से 15% तक का सेवा शुल्क वसूलते हैं। इसके बिना बिल भुगतान के लिए आगे नहीं बढ़ाते। चूंकि सेवानिवृत्ति के पश्चात उक्त मदों में शिक्षकों के जीवनभर की पूंजी, जो लाखों में होती है और उनके बुढ़ापे सहारा होती है इसलिए वे न चाहकर भी दलालों का शिकार बन जाते हैं। जो इस काकस से बचने का प्रयास करते हैं उनकी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर काटते हुए चप्पलें तक घिस जाती हैं। इनमें अधिकतर ऐसे शिक्षक बताए जाते हैं जो या तो बीमार हो ते हैं या फिर विधवा, वृद्ध अथवा आने-जाने में असमर्थ होते हैं।

    देयक गायब होने से उपजे विवाद के चलते करना पड़ी यह व्यवस्था

    सूत्र बताते हैं कि कर्मचारियों के आर्थिक मामलों के समाधान के नाम पर चांदी काटने वाले दलालों का एक गिरोह लंबे अरसे से सक्रिय है। यह गिरोह कतिपय बाबू के संरक्षण में फल-फूल रहा है। बताया जा रहा है कि यह गोरखधंधा विकासखंड शिक्षा अधिकारी की नाक के नीचे ही चल रहा है। कर्मचारी संगठनों के अनुसार जब भी इस बारे में विकासखंड शिक्षा अधिकारी इसकी शिकायत की जाती है तो उनके द्वारा उसी बाबू के पास जाने का कह दिया जाता है। सुनने में आया है कि कुछ समय पूर्व संकुल से लगाए गए शिक्षकों के भुगतान संबंधी कई बिल गायब तक हो गए थे।

    यह भी पढ़ें... 58 बीआरसी, एपीसी, बीएसी और सीएसी के प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी, बीआरसी व एपीसी को 13 सितंबर तक पदभार ग्रहण करना जरूरी

    चर्चा है कि जिन-जिन शिक्षकों से सेवपूर्ति होती गई उनके बिलों का भुगतान भी होता गया। ऐसे में जिन कर्मचारियों के देयक की फाइल नहीं मिलती थी उनके संकुल से दूसरे बिल सबमिट करने पड़ते रहे हैं। बताया जा रहा है कि संकुल कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने इस पर आपत्ति ली और विवाद हुआ तो समस्या के निराकरण के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक रजिस्टर बनाया गया। इसमें संकुल से आने वाले समस्त बिलों को रजिस्टर्ड करना जरूरी किया गया है।

    कलेक्टर की कार्रवाइयों से जागा भरोसा

    कलेक्टर द्वारा लगातार व्यवस्थाओं में सुधार किये जाने से शिक्षक वर्ग में भी भरोसा जागा है कि अब उनकी इस समस्या का समाधान भी जल्द हो सकेगा। कार्रवाई के डर से कर्मचारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और वहां के अमले को लेकर खुल कर नहीं बोल पा रहे हैं। उनका मानना है कि यदि कलेक्टर द्वारा अपने स्तर पर गोपनीय रूप से जांच कराई जाए तो रतलाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की कई कारगुजारियां उजागर हो सकती हैं।

    ]]>
    Tue, 06 Sep 2022 00:35:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    58 बीआरसी, एपीसी, बीएसी और सीएसी के प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी, बीआरसी व एपीसी को 13 सितंबर तक पदभार ग्रहण करना जरूरी https://acntimes.com/Deputation-orders-of-58-BRC-APC-BAC-and-CAC-issued https://acntimes.com/Deputation-orders-of-58-BRC-APC-BAC-and-CAC-issued एसीएन टाइम्स @ रतलाम। जिला शिक्षा केंद्र द्वारा चयनित रतलाम जिले के अकादमिक स्रोत समन्वयक  (बीआरसी), विकासखंड अकादमिक समन्वयक (बीएसी) एवं जन शिक्षक (सीएसी) की सूची जारी कर दी है। केंद्र द्वारा जारी तीन अलग-अलग आदेशों में जिला शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के 58 शिक्षकों के नाम शामिल हैं।

    जिला शिक्षा केंद्र द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक के आदेशानुसार अगस्त में शिक्षकों की काउंसलिंग की गई थी। यह काउंसलिंग विकासखंड श्रोत समन्वयक (बीआरसी), सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी), विकासखंड अकादमिक समन्वयक (बीएसी) तथा जन शिक्षक (सीएसी) पदों के रिक्त पदों के लिए हुई थी। इसमें चयनित हुए शिक्षकों को उपरोक्त पदों पर सशर्त प्रतिनियुक्ति प्रदान की गई है। यह प्रतिनियुक्ति पदोन्नति अथवा स्थानांतरण तक प्रभावशील रहेगी।

    किसी भी प्रकार की विभागीय जांच, अपराधिक प्रकरण, लंबे समय से अनुपस्थिति आदि कारणों के चलते प्रतिनियुक्ति किसी भी समय समाप्त की जा सकती है। चयनित विकासखंड स्रोत समन्वयक और सहायक परियोजना समन्यवकों को 13 सितंबर तक पदभार ग्रहण करना जरूरी है। जबकि विकासखंड अकादमिक समन्वयक और जन शिक्षकों के आदेश में तारीख संबंधी बाध्यता नहीं दी गई है। सभी को उन पदों का पदभार ग्रहण करना अनिवार्य है जिनके लिए शिक्षकों द्वारा सहमति जताई गई है।

    ]]>
    Mon, 05 Sep 2022 15:37:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सीएम राइज स्कूलों के बेहतर संचालन के निर्देश, डीएम बोले& शासन की मंशानुरूप हो संचालन https://acntimes.com/Ratlam-Collector-gave-instructions-for-better-operation-of-CM-Rise-Schools https://acntimes.com/Ratlam-Collector-gave-instructions-for-better-operation-of-CM-Rise-Schools एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने रतलाम जिले में शासन की मंशा अनुसार सी. एम. राइज स्कूलों के बेहतर संचालन के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी तथा जनजातीय कार्य विभाग को दिए हैं। उन्होंने बताया  जिले में 6 सी. एम. रइज स्कूल स्वीकृत हैं। ये 6 स्कूल उत्कृष्ट उ. मा. वि. आलोट, उत्कृष्ट उ. मा. वि. जावरा, उत्कृष्ट उ. मा. वि. पिपलौदा, विनोबा उ. मा. वि. अम्बेडकर नगर, उ. मा. वि. बिरमावल तथा मॉडल उ. मा. वि. सैलाना हैं।

    सी. एम. राइज विद्यालयों के तहत उत्कृष्ट उ. मा. वि. आलोट में 19  शिक्षक कार्यरत हैं। इसके अलावा 5 हाऊस कीपर, 7 सुरक्षा गार्ड हैं। उत्कृष्ट उ. मा. वि. जावरा में 23 शिक्षक, 3 हाऊस कीपर, 2 सुरक्षा गार्ड 2 है। उत्कृष्ट उ. मा. वि. पिपलौदा में 13 शिक्षक, 5 हाऊस कीपर, 7 सुरक्षा गार्ड है। विनोबा उ.मा.  वि. आम्बेडकर नगर में 19 शिक्षक, 4 हाऊस कीपर, 7 सुरक्षा गार्ड है, उ. मा. वि. बिरमावल में 14 शिक्षक, 4 हाऊस कीपर, 7 सुरक्षा गार्ड तथा मॉडल उ. मा. वि. सैलाना में 12 शिक्षक, 4 हाऊस कीपर, 6 सुरक्षा गार्ड हैं। 

    यह भी देखें... प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहा रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल, सिर्फ दो माह में बदल दी बच्चों व अभिभावकों की धारणा

    सी. एम. राइज विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की जानकारी में बताया गया है कि उत्कृष्ट उ. मा. वि. आलोट में प्रायमरी के 65, माध्यमिक के 136 तथा हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी के 600 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उत्कृष्ट उ. मा. वि. जावरा में प्रायमरी के 152, माध्यमिक के 68, हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी में 342 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उत्कृष्ट उ. मा. वि. पिपलौदा में प्रायमरी के 132, माध्यमिक के 120, हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी में 312 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विनोबा उ. मा. वि. अम्बेडकर नगर में प्रायमरी के 114, माध्यमिक के 145, हाईस्कूल/  हायर सेकेण्डरी में 241 विद्यार्थी अध्ययनत हैं। उ. मा. वि. बिरमावल में प्रायमरी के 64, माध्यमिक के 110, हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी में 248 विद्यार्थी तथा माडल उ. मा. वि. सैलाना में माध्यमिक के 75, हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी में 450 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

    वर्षवार स्वीकृत भवनों की संख्या

    राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं राज्य मद से स्वीकृत, पूर्ण तथा निर्माणाधीन भवनों की जानकारी में बताया गया कि वर्ष 2009-10 में स्वीकृत भवनों की संख्या 3 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 3 थी। वर्ष 2010-11 में स्वीकृत भवनों की संख्या 15 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 15 थी। वर्ष 2011-12 में स्वीकृत भवनों की संख्या 9 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 9 थी। वर्ष 2014-15 में स्वीकृत भवनों की संख्या 11 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 11 थी। वर्ष 2015-16 में स्वीकृत भवनों की संख्या 7 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 6 तथा निर्माणाधीन संख्या 1 थी। वर्ष 2016-17 में स्वीकृत भवनों की संख्या 11 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 11 थी। वर्ष 2017-18 में स्वीकृत भवनों की संख्या 3 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 2 तथा निर्माणाधीन संख्या 1 थी तथा वर्ष 2019-20 में स्वीकृत भवनों की संख्या 2 तथा निर्माणाधीन संख्या 2 थी।

    व्यावसायिक शिक्षा - शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए जिले के 23 हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक 2-2 ट्रेड संचालित हैं। इन विद्यालयों में से 2 विद्यालयों को हब विद्यालय बनाकर 2 अन्य विद्यालयों में भी व्यावसायिक शिक्षा प्रारम्भ की गई है। लाभान्वित विद्यार्थियों की संख्या 3937 है।

    --------------------

    --------------------

    आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

    ...तो परेशान न होंअपना...

    'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

    अपनाइयेएक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

    क्योंकि,

    'जल ही जीवन है'

    'Change Your Mind - Change Your Life'

    जानने के लिए संपर्क करें

    9826809338 या 7470909338 पर

    ]]>
    Thu, 01 Sep 2022 13:49:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहा रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल, सिर्फ दो माह में बदल दी बच्चों व अभिभावकों की धारणा https://acntimes.com/Ratlams-Vinoba-CM-Rise-School-giving-competition-to-private-schools https://acntimes.com/Ratlams-Vinoba-CM-Rise-School-giving-competition-to-private-schools एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्कूलों में बच्चों को प्रवेश दिलाने की जब भी बात होती है तो लोग प्राइवेट स्कूल को प्राथमिकता देते हैं। इसकी वजह वहां के भौतिक संसाधन और पढ़ाई का स्तर है। बदले दौर में यह धारणा भी अब बदना शुरू हो गई है। अब सरकारी स्कूल भी प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। भौतिक संसाधन बेशक प्राइवेट जैसे न हों लेकिन पढ़ाई के स्तर के मामले में जिले के कई सरकारी स्कूल प्राइवेट को भी मात दे रहे हैं, खासकर हाल ही में सीएम राइज स्कूल बन कर उभरे शासकीय शिक्षण संस्थान।

    शासकीय स्कूल में प्राइवेट स्कूलों जैसी पढ़ाई की कल्पना कुछ वर्षों तक कोरी कल्पना साबित होती थी लेकिन अब शिक्षक इस पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। रतलाम का उत्कृष्ट विद्यालय जो कभी शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के नाम से जाना जाता था, अब अपनी पढ़ाई के लिए जाना जाता है। इसी तरह सीएम राइस स्कूल में तब्दील हुआ आंबेडकर नगर स्थित विनोबा प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकंडरी स्कूल भी महज डेढ़-दो महीने में ही विद्यार्थियों और अभिभावकों की धारणा बदलने में सफल रहा है। इसका श्रेय यहां के शिक्षकों और मार्गदर्शकों को जाता है।

    ख्यात स्कूलों के बच्चों ने लिया सरकारी स्कूल में प्रवेश

    यहां पढ़ाई के आधुनिक तरीकों के साथ ही 19 शिक्षक और 4 हाऊस कीपर स्टाफ के रूप में उपलब्ध कराए गए हैं जो अपना अधिकतम देने का प्रयास कर रहे हैं। स्कूल स्टाफ ने यहां अपने बूते पर कक्षा नौवीं से इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई भी शुरू कर दी है। स्थान सीमित है इसलिए स्टाफ ने अपनी सूझ-बूझ से उपलब्ध जगह में ही पार्टीशन कर अतिरिक्त कक्षा और लाइब्रेरी की व्यवस्था कर दी। खास बात यह है कि इस स्कूल में रतलाम शहर के ख्यात स्कूलों (साईं श्री एकेडमी और रतलाम पब्लिक स्कूल जैसे) के बच्चों ने यहां प्रवेश लिया है। इतना ही नहीं, जिला पंचायत की सहायक कार्यपालन यंत्री विनीता लोढ़ा सहित कई अधिकारी अपने बच्चों को यहां प्रवेश दिलाने को लेकर उत्साहित हैं। वर्तमान में यहां प्राथमिक के 114, माध्यमिक के 145, हाईस्कूल /  हायर सेकेण्डरी के 241 विद्यार्थी अध्ययनत हैं।

    डेढ़ महीने की पढ़ाई में पहली के बच्चे बोर्ड पर बनाते हैं सही आकृतियां

    सरकारी स्कूल के बच्चों से बोर्ड पर गणितीय आकृतियां बनाने की अपेक्षा प्रायः नहीं की जाती लेकिन विनोबा सीएम राइज स्कूल के बच्चे ऐसा कर पा रहे हैं। वे बोर्ड पर ऐसी आकृतियां सही-सही बना पा रहे हैं जो बड़े बच्चों के लिए भी मुश्किल होता है। अक्षर, शब्द और अंकों के ज्ञान का स्तर भी अन्य सरकारी स्कूलों के बच्चों की तुलना में कहीं ज्यादा है। यह संभव हुआ है मजह डेढ़ माह में शिक्षिका सरिता राजपुरोहित के अध्यापन के तरीके से। राजपुरोहित इसके लिए टीएलएम (टीचर लर्निंग मटेरियल) की मदद लेती हैं जो वे खुद तैयार करती हैं। उन्होंने ऐसी 250 से ज्यादा सामग्री तैयार कर रखी है।

    करियर को फोकस करती पढ़ाई पर जोर

    स्कूल प्राचार्य संध्या वोरा एवं गजेंद्र सिंह राठौर ने बताया स्कूल के सभी शिक्षक अपनी किसी न किसी विशेषता के अनुसार विद्यार्थियों को निखारने में जुटे हैं। शिक्षक इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप उन्हें करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया जाए और उसी के अनुसार पढ़ाई पर भी फोकस हो। संस्था के लिए समीपस्थ मथुरी में भवन निर्माण जारी है।

    यह भी देखें... सीएम राइज स्कूलों के बेहतर संचालन के निर्देश, डीएम बोले- शासन की मंशानुरूप हो संचालन

    --------------------

    --------------------

    आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

    ...तो परेशान न होंअपना...

    'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

    अपनाइयेएक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

    क्योंकि,

    'जल ही जीवन है'

    'Change Your Mind - Change Your Life'

    जानने के लिए संपर्क करें

    9826809338 या 7470909338 पर

    ]]>
    Thu, 01 Sep 2022 13:32:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल ने टॉयलेट में लगाया था CCTV कैमरा, बाल आयोग ने कहा& कोई बड़ी बात नहीं https://acntimes.com/Child-Protection-Commission-clean-chit-to-St-Josephs-Convent-School-for-installing-camera-in-toilet https://acntimes.com/Child-Protection-Commission-clean-chit-to-St-Josephs-Convent-School-for-installing-camera-in-toilet रतलाम जिले के नामली के सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल का मामला, स्कूल प्रबंधन की सफाई- बच्चे गंदी ड्रॉइंग बनाते थे, इसीलिए लगाया कैमरा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल को टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरा लगाने के मामले में बाल संरक्षण आयोग की क्लीन चिट मिल गई है। आयोग ने स्कूल प्रबंधन दवारा दिए गए तर्क को ही दोहराया है कि- यह कोई बड़ी बात नहीं है। शरारती बच्चे टॉयलेट में गंदी ड्राइंग बनाते थे, इसलिए ऐसा करना पड़ा।

    बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बृजेश चौहान सोमवार को रतलाम पहुंचे। वे यहां नामली स्थित सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन द्वारा बॉयज टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले की जांच करने आए थे। आयोग के सदस्य चौहान कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन को हिदायत दी कि यदि कोई बच्चा गकर रहा है तो उसके अभिभावक को बुला कर बताएं और बच्चे को भी समझाएं। टॉयलेट में कैमरे लगाना प्राइवेसी की उल्लंघन है, ऐसा भविष्य में नहीं होना चाहिए। हालांकि आयोग द्वारा स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई प्रस्तावित नहीं की गई है।

    कैमरे लगवाए थे फिर हटा लिए- निधि सिस्टर

    आयोग की सदस्य चौहान को स्कूल की प्रिसिंपल निधि सिस्टर ने सफाई देते हुए बताया कि बच्चे स्कूल के टॉयलेट की दीवारों और टेबल पर गंदे कमेंट लिखते थे और गंदी ड्रॉइंग बना देते थे। इस कारण बॉयज टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। बाद में इन्हें हटवा लिया गया है। गौरतलब है कि बच्चों से शिकायत मिलने पर चाइल्ड लाइन और बाल आयोग की टीम ने जांच की थी। जांच में 2 बॉयज टॉयलेट में कैमरे लगे मिले थे। तब स्कूल प्रबंदन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था कि- आखिर ऐसा करने की क्या जरूरत पड़ी? 

    कैमरे लगाने बड़ी बात नहीं, भारत माता की जय बोलने व तिलक लगाने से नहीं रोक सकते- चौहान

    आयोग के सदस्य ने इस बारे में मीडिया से चर्चा में स्कूल प्रबंधन की दो गई हिदायत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे गंदी ड्राइंड बनाते थे और कमेंट लिखते थे जिसके चलते प्रबंधन ने ऐसा किया। हालांकि बाद में कैमरे हटा लिए गए। यह कोई बड़ा मामला नहीं है। भारत माता की जय बोलने और तिलक लगाने पर स्टूडेंट को बाहर निकालने के मामले को लेकर उनका कहना था कि कोई भी स्कूल प्रबंधन ऐसा नहीं कर सकता है। ऐसा कोई करता है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई करेंगे।

    बता दें कि 2018 में भारत माता की जय बोलने पर सेंट जोसेफ स्कूल नामली के बच्चों को सस्पेंड कर दिया गया था। इसे लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल का घेराव किया था। स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों का सस्पेंशन वापस लेने के बाद मामला शांत हुआ था। इसी तरह इसी स्कूल में एक महीने पहले बच्चों को तिलक और कुमकुम-चंदन का टीका लगाकर आने पर रोका गया था। तब अभिभावकों ने विरोध दर्ज कराया था जिसके चलते प्रबंधन ने उक्त आदेश वापस लिया था।

    स्कूल की मुख्य शाखा भी रही विवादों में

    नामली स्थित कॉन्वेंट स्कूल रतलाम के सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल की ही एक शाखा है। इसका भी विवादों से गहरा नाता है। करीब 8 माह पहले रतलाम के सेंट जोसेफ स्कूल में 17 वर्षीय ट्रेनी नन ने डिनर के बाद होस्टल में अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली थी। वह कक्षा 11वीं की छात्रा थी और ओडिशा के अलीशान की रहने वाली थी।

    इसी स्कूल में सितंबर 2019 में 10वीं की एक छात्रा से साथी छात्र और एक अन्य स्कूल के छात्र ने ज्यादती थी। इससे पहले उसने फोटोशॉप के जरिए अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल कर रुपए मांगे। रुपए लेने के बहाने छात्र घर पहुंचे और छात्रा को अकेला पाकर ज्यादती की। इसके बाद ब्लैकमेल करने का सिलसिला चलता रहा और होटल ले जाकर रेप किया। इस दौरान छात्रों ने उससे दो बार में साढ़े चार हजार रुपए तथा सोने के कान के टॉप्स ले लिए। जब मां को छात्रा के कान में टॉप्स नहीं मिले तब जाकर मामले का खुलासा हुआ था।

    आयोग सदस्य ने स्कूल और मदरसे का निरीक्षण किया

    बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बृजेश चौहान ने मदरसा आयशा सिद्दीका मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल खाचरोद रोड रतलाम के अध्यक्ष खुर्शीद अनवर के अनुरोध पर मध्य प्रदेश बाल सम्प्रेषण आयोग सदस्य ब्रजेश चौहान ने स्कूल व मदरसे का निरीक्षण किया। इस दौरौन यूनुस ताज व परवेज निखार, मौलाना मोहसिन की मौजूद रहे। चौहान का सदस्यों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर एसडीएम संजीव केशव पाण्डेय, जि़ला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, जिला उर्दू प्रभारी इनामुर शेख, भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल उपाध्यक्ष मुबारिक शेरानी, अब्दुल हमीद, रफीक मास्टर, आदि मौजूद थे।

    ---------------------

    आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

    ...तो परेशान न हों, अपना...

    'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

    अपनाइये, एक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

    क्योंकि,

    'जल ही जीवन है'

    'Change Your Mind - Change Your Life'

    जानने के लिए संपर्क करें

    9826809338 या 7470909338 पर

    ]]>
    Tue, 30 Aug 2022 21:44:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्वविद्यालय के गौरव को प्रो. मिश्र ने नए सिरे से स्थापित किया – कुलपति प्रो. पांडेय  https://acntimes.com/To-the-pride-of-Vikram-University-Prof-Mishra-re-established-Vice-Chancellor-Prof-Pandey https://acntimes.com/To-the-pride-of-Vikram-University-Prof-Mishra-re-established-Vice-Chancellor-Prof-Pandey पूर्व कुलपति प्रो. रामराजेश मिश्र का सौप्रस्थानिक सारस्वत सम्मान सम्पन्न 

    एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । प्रो. मिश्र (प्रो. रामराजेश मिश्र) ने विश्वविद्यालय परिसर के बहुमुखी विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होंने इस विश्वविद्यालय के गौरव को नए सिरे से स्थापित किया। विश्वविद्यालय में अनेक शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय पदों पर नियुक्ति की। सभी लोग उनकी संकल्पना और अकादमिक धरोहर को आगे ले जाने के लिए आगे आएं।

    यह बात विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने कही। प्रो. पांडेय विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन की हिंदी अध्ययनशाला, पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला तथा गांधी अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रख्यात शिक्षाविद् पूर्व कुलपति प्रो. रामराजेश मिश्र के सौप्रस्थानिक सारस्वत सम्मान की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। समारोह का आयोजन विशिष्ट अतिथि महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक, स्वराज भवन संचालनालय, भोपाल के पूर्व संचालक श्रीराम तिवारी, पूर्व कार्यपरिषद् सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जेसीज रमेश साबू और कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक थे। 

    युवा जीवन में सदैव जीतने के लिए आश्वस्त रहें, यह जरूरी है- प्रो. मिश्र

    इस मौके पर पूर्व कुलपति प्रो. मिश्र ने कहा कि बड़े संकल्पों और प्रयत्नों से किसी क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। युवा जीवन में सदैव जीतने के लिए आश्वस्त रहें, यह जरूरी है। व्यक्ति का वंश स्वयं व्यक्ति हो जाए, तभी जीवन की सार्थकता है। हमें अपनी विरासत को संभालने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। विक्रम विश्वविद्यालय की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सभी संकल्पबद्ध हों।

    आज वहां से शुरुआत करो जहां कल समाप्त हुआ था- रमेश बाबू

    विशिष्ट अतिथि रमेश साबू ने कहा कि पूर्व कुलपति प्रो. मिश्र में ऐसे अनेक गुण हैं, जिन्हें युवाओं को सीखना चाहिए। वे अपनी और दूसरों की प्रतिभाओं को पहचानते हैं। आज वहां से शुरुआत करो जहां कल समाप्त हुआ था। प्रो. मिश्र ने विपरीत परिस्थितियों के बीच से विश्वविद्यालय को उबारा। व्यक्ति को हर परिस्थिति में जीना आना चाहिए। अपने जीवन से जुड़े हर विषय पर अपनी सोच होना चाहिए। हर चीज को भुला कर ही नई शुरुआत संभव है। महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के संचालक श्रीराम तिवारी ने कहा कि प्रो. मिश्र की दृष्टि अत्यंत व्यापक रही है। वे अपने लक्ष्यों की ओर सदैव तत्पर रहे। रचनात्मकता से ही परिवर्तन सम्भव है, जो प्रो मिश्र ने सम्भव कर दिखाया। 

    प्रो. मिश्र का दृष्टिकोण नवाचारी रहा- प्रो. शर्मा

    विभागाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा ने कहा कि प्रो. मिश्र का दृष्टिकोण नवाचारी रहा है। शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण संवर्धन के लिए वे विगत अनेक दशकों से निरंतर सन्नद्ध रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधोसंरचना विकास, अकादमिक प्रगति, परिसर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति कर्म आदि अनेक क्षेत्रों में अविस्मरणीय कार्य किए। प्रो. गीता नायक, पूर्व डीएसडब्ल्यू डॉ. राकेश ढंड, डॉ. जगदीश चंद्र शर्मा, डॉ. पिलकेन्द्र अरोरा, डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा आदि ने भी प्रो. मिश्र द्वारा किए अविस्मरणीय कार्यों और योगदान पर प्रकाश डाला।

    इन्होंने किया सम्मान

    अतिथियों ने पूर्व कुलपति प्रो. मिश्र को सारस्वत सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल, मौक्तिक माल, साहित्य एवं चित्र शृंखला अर्पित कर उनका अभिनन्दन किया। प्रो. मिश्रा का सम्मान करने वालों में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ऊर्मि शर्मा, श्रीराम दवे, शरद शर्मा, डॉ पिलकेंद्र अरोरा, प्रो. प्रेमलता चुटैल, प्रो. अचला शर्मा, डॉ. डी. डी. बेदिया, डॉ. धर्मेंद्र मेहता, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. कानिया मेड़ा, डॉ. विश्वजीत सिंह परमार, अमिताभ त्रिपाठी, डॉ. सर्वेश्वर शर्मा, डॉ. महेंद्र पंड्या, डॉ. गोपाल कृष्ण शुक्ल, डॉ. मोहन बैरागी, डॉ. राजेश रावल सुशील, श्वेतिमा निगम, रुचिर प्रकाश निगम, जनकजा शरण, मिथिला आदि आदि शामिल हैं। 

    प्रारंभ में सरस्वती वंदना डॉ. राजेश रावल सुशील ने की। वैदिक मंगलाचरण पंडित महेंद्र पंड्या, डॉ. सर्वेश्वर शर्मा, डॉ. गोपाल कृष्ण शुक्ला ने किया। संचालन डॉ. जगदीश चंद्र शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन महाविद्यालय विकास परिषद के डीन प्रो. डी. एम. कुमावत ने किया।

    ---------------------

    आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

    ...तो परेशान न हों, अपना...

    'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

    अपनाइये, एक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

    क्योंकि,

    'जल ही जीवन है'

    'Change Your Mind - Change Your Life'

    जानने के लिए संपर्क करें

    9826809338 या 7470909338 पर

    ]]>
    Sat, 27 Aug 2022 23:44:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कॉलेज में 8 अगस्त तक ही होंगे एडमिशन, स्टूडेंट रॉयल कॉलेज की हेल्पडेस्क से ले सकते हैं मार्गदर्शन और जानकारी https://acntimes.com/Admission-will-be-done-in-the-college-only-till-August-8 https://acntimes.com/Admission-will-be-done-in-the-college-only-till-August-8 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन एडमिशन के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सी.एल.सी.) राउंड की घोषणा घोषणा की गई है।  यह सीएलसी राउंड संभवतः अंतिम राउंड होगा। इससे विद्यार्थी कॉलेज में संचालित पाठ्यक्रम बीबीए, बीसीए, बीकॉम और बीएससी आदि में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

    यह जानकारी रॉयल कॉलेज के प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय ने। उन्होंने बताया प्रवेश के आवेदन के लिए 3 दिन (6 से 8 अगस्त 2022) का ही समय है। इस दौरान विद्यार्थी अपने दस्तावेजों सहित कॉलेज में संपर्क कर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं।

    संचालक डॉ. उबेद अफजल के अनुसार बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी आदि पाठ्यक्रम में प्रवेश एवं काउंसलिंग के लिए रॉयल महाविद्यालय में हेल्प डेस्क उपलब्ध है।  यहां विद्यार्थी मार्गदर्शन और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    ]]>
    Sat, 06 Aug 2022 11:05:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बीएसी व जन शिक्षकों की नियुक्ति बनी मजाक, सूची में कई शिक्षकों के नाम गायब होने से काउंसलिंग स्थगति, 3 घंटे परेशान हुए शिक्षक https://acntimes.com/Appointment-of-BAC-and-Jan-teachers-became-a-joke-counseling-postponed-due-to-missing-names-of-many-teachers-in-the-list https://acntimes.com/Appointment-of-BAC-and-Jan-teachers-became-a-joke-counseling-postponed-due-to-missing-names-of-many-teachers-in-the-list कर्मचारी संगठनों ने दर्ज करवाई आपत्ति, कहा- निराकरण नहीं हुआ तो न्यायालय की लेंगे शरण

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विकासखंड अकादमिक समन्वयक (बीएसी) और जन शिक्षकों की नियुक्त रतलाम जिले में मजाक बनकर रह गई है। शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग और जिला शिक्षा केंद्र में तालमेल के अभाव के कारण शिक्षकों की फजीहत हो रही है। दोनों पदों की नियुक्ति के लिए बुधवार को आयोजित की गई काउंसिलिंग पात्र शिक्षकों की सूची में गड़बड़ी होने के कारण स्थगित कर दी गई। जिम्मेदारों ने इसे नए सिरे से आयोजित करने की बात कही है।

    जिला शिक्षा केंद्र द्वारा बुधवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विकासखंड अकादमिक समन्वयक (बीएसी) और जन शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग का आयोजन किया गया था। सुबह 10.30 बजे से आयोजित होने वाली काउंसिलिंग में जिम्मेदार अफसर समय पर पहुंचे ही नहीं। सुबह करीब 11 बजे काउंसलिंग के पात्र शिक्षक और अफसर कुर्सियों पर बैठे। काउंसिलिंग के लिए डीपीसी मोहनलाल सांसरी, डाइट के प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र गुप्ता, प्रभारी एपीसी विट्ठललाल बुच व कांतिलाल डोडियार मौजूद थे। कार्रवाई शुरू होती उससे पहले ही कर्मचारी नेताओं ने काउंसिलिंग के लिए जारी की गई पात्र शिक्षकों की सूची को लेकर आपत्ति दर्ज करा दी।

    मप्र आजाद अध्यापक संघ के सभागीय अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के श्याम टेकवानी, चरणसिंह चौधरी, गोपाल बोरिया आदि ने लिखित आपत्ति दी। उनका कहना था कि पात्रता सूची में कई नाम शामिल नहीं किए गए हैं। यह गंभीर त्रुटि है। अतः जब तक सूची अपडेट नहीं हो जाती तब तक वे काउंसिलिंग नहीं होने देंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि अभी सुधार नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन न्यायालय की शरण लेना पड़ेगी। उनका तर्क था कि पूर्व में हुई काउंसिलिंग को लेकर भी उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई थी जिसका निराकरण अभी तक नहीं हुआ है।

    प्रभारी एपीसी की समझाइश नहीं आई काम

    प्रभारी एपीसी डोडियार ने आपत्ति दर्ज कराने वाले शिक्षकों और कर्मचारी नेताओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने नए-पुराने आदेशों और विधानसभा में उठे प्रश्न का हवाला भी दिया लेकिन कर्मचारी नेता नहीं मानें। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा और आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त पारुल जैन को बुलाने की बात की। उनका कहना था कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी आपत्तियों का निराकरण नहीं कर देते तब तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने देंगे। नतीजतन काउंसिलिंग की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

    जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी आपस में भिड़े

    प्रक्रिया रुकने पर जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा मौके पर पहुंचे और कर्मचारी नेताओं की आपत्ति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान शर्मा और डीपीसी सांसरी में पात्रता सूची को लेकर कहा-सुनी हो गई। जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा का कहना था कि पात्रता सूची उनके द्वारा जारी नहीं की गई है। विवाद बढ़ता देख शर्मा बिना कुछ कहे ही वहां से चलते बने। कुछ ही देर बाद डीपीसी सांसरी और प्रभारी एपीसी सहित अन्य भी रवाना हो गए। इससे काउंसिलिंग में शामिल होने आए शिक्षक परेशान होते रहे।

    सहायक आयुक्त ने भी माना सूची गड़बड़ है

    दोपहर करीब 1.10 बजे डीपीसी सांसरी, एपीसी बुच सहित अन्य आयोजन स्थल वापस लौटे। अगले ही पल आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त पारुल जैन भी पहुंची। उन्होंने डीपीसी सहित अन्य से मामला समझा और मानसिंह भगोरा और कर्मचारी नेता चरण सिंह चौधरी से आपत्तियों को लेकर चर्चा की। आपत्ति और सूची देखने के बाद सहायक आयुक्त जैन ने स्वीकार किया कि पात्रता सूची में त्रुटि है और करीब 25 शिक्षकों के नाम छूट गए हैं।

    ... और स्थगित हो गई काउंसिलिंग, आपत्ति दर्ज करने के लिए 2 दिन की मोहलत

    सहायक आयुक्त जैन ने छूटे नाम सूची में अपडेट कर संभागीय उपायुक्त को भेजने की बात कही। उन्होंने कहा वहां से अपडेट सूची प्राप्त होने पर पुनः काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इस पर मप्र आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने सहायक आयुक्त से आपत्ति दर्ज कराने के लिए थोड़ी मोहलत दिए जाने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। जैन ने वहां मौजूद सभी शिक्षकों से स्पष्ट कहा कि यदि किसी अन्य का नाम भी छूट गया है अथवा अन्य कोई आपत्ति है तो दो दिन में अवगत करवा दें। इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति को मान्य नहीं किया जाएगा।

    ]]>
    Thu, 28 Jul 2022 01:27:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Result Update : विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा बी.ई. और एम.एससी. (सीबीएसई) के परीक्षा परिणाम घोषित https://acntimes.com/By-Vikram-Vishwavidyalaya-Ujjain-BE-And-MSc-CBSE-Exam-Result-Declared https://acntimes.com/By-Vikram-Vishwavidyalaya-Ujjain-BE-And-MSc-CBSE-Exam-Result-Declared एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा बीई और एमएससी की विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है। इनमें बीए के 2, बीई के 5 तथा एमएससी (सीबीएसई) के 4 परिणाम शामिल हैं। सभी परिणा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

    ]]>
    Wed, 27 Jul 2022 19:25:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 1 अगस्त को, मैरिट को आधार पर मिलेगा प्रवेश https://acntimes.com/Eklavya-Adarsh-Residential-School-Sailana-in-class-11th-examination-for-admission-on-1st-August https://acntimes.com/Eklavya-Adarsh-Residential-School-Sailana-in-class-11th-examination-for-admission-on-1st-August एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त को किया जाएगा। जो भी विद्यार्थी कक्षा 11 वीं में प्रवेश लेना चाहते हैं वे विद्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

    प्राचार्य लखनलाल शास्त्री ने बताया कि कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्र जिन्होंने कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों, उनको प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। उसके पश्चात् शेष रही सीटों पर एमपी बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र, छात्राओं को जिन्होंन कक्षा 10 वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों, से भरी जाएंगी।

    प्राचार्य शास्त्री ने बताया कि जिनके द्वारा विद्यालय में पूर्व में प्रवेश हेतु आवेदन किए गए थे वे छात्र-छात्राएं भी यदि उनके कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं तो वे विद्यालय से सम्पर्क कर होने वाली प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर ही छात्र, छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।

    ]]>
    Wed, 27 Jul 2022 00:00:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MBA की परीक्षा का टाइम टेबल और B. Com. के 2 रिजल्ट घोषित, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के लिए जॉब फेयर भी लगेगा https://acntimes.com/Time-Table-of-MBA-Exam-and-B-Com-result-declared-job-fair-for-graduate-and-post-graduate-will-also-be-held https://acntimes.com/Time-Table-of-MBA-Exam-and-B-Com-result-declared-job-fair-for-graduate-and-post-graduate-will-also-be-held एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्विद्यालय से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए तीन महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। विश्वविद्यालय द्वारा एमबीए की परीक्षा का टाइमट टेबल जारी कर दिया गया है। इसके अलावा बी. कॉम. की दो परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित हुआ है। विश्विद्यालय द्वारा जॉब फेयर का आयोजन का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट तथा डिप्लोमा व डिग्रीधारी लाभान्वित हो सकते हैं।

     

     

     

    ]]>
    Thu, 14 Jul 2022 17:22:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एग्जाम अलर्ट : विक्रम विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जून से 21 जुलाई तक होंगी, टाइमट टेबल जारी https://acntimes.com/vikram-universitys-postgraduate-fourth-semester-examinations-will-be-held-from-june-20-to-july-21-time-table-released https://acntimes.com/vikram-universitys-postgraduate-fourth-semester-examinations-will-be-held-from-june-20-to-july-21-time-table-released एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सत्र 2021-22 के स्नातकोत्तर कक्षाओं के चौथे सेमेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं इसी माह होंगी। जिन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होना हैं उनमें एम.ए., एम.कॉम., एमएससी, एमएच.एससी., एमएसडब्ल्यू के चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल होंगे।

    विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव (परीक्षा) द्वारा परीक्षा कार्यक्रम बुधवार को घोषित किया गया। इसके अनुसार परीक्षाएं 20 जून को शुरू होंगी व 21 जुलाई तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 7 से 10 बजे तक होंगी। इसका पूरा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vikramuniv.ac.in पर भी अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा इसकी प्रति सभी महाविद्यालयों और परीक्षा केंद्रों को भी भेजी गई है।  

    ]]>
    Wed, 15 Jun 2022 20:30:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एडमिशन अलर्ट : आईटीआई में प्रवेश के आखिरी दो दिन शेष, 12 जून तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग, जाल्दी कीजिए समय गुजर न जाए https://acntimes.com/admission-alert-june-12-the-last-date-for-admission-to-iti-if-you-also-want-to-hurry-up-there-are-only-two-days-left https://acntimes.com/admission-alert-june-12-the-last-date-for-admission-to-iti-if-you-also-want-to-hurry-up-there-are-only-two-days-left एसीएन टाइम्स @ रतलाम आईटीआई में सत्र 2022 की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इसके रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग 12 जून तक होंगी।

    जिला रोजगार अधिकारी यू.पी. अहिरवार ने बताया कि इच्छुक आवेदक समयावधि में एम. पी. ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केन्द्रों अथवा एम.पी. ऑनलाइन के कियोस्क से आवेदन कर सकते हैं। अपने स्तर पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी कौशल विभाग की वेबसाइट  www.mpskill.gov.in एवं  www.dsd.mp.gov.in तथा   www.iti.mponline.gov.in या नजदीकी आईटीआई से प्राप्त कर सकते हैं।

    ]]>
    Fri, 10 Jun 2022 22:52:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    RESULT UPDATE : विक्रम विश्वविद्यालय ने जारी किए परीक्षा परिणाम, जानना चाहते हैं किन कक्षाओं के परिणाम हुए घोषित तो पढ़ें पूरी खबर https://acntimes.com/RESULT-UPDATE-Vikram-University-has-released-the-exam-results https://acntimes.com/RESULT-UPDATE-Vikram-University-has-released-the-exam-results एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा 7 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें बीसीए, एमएससी, एमए, बी.कॉम, बीएससी आदि कक्षाएं शामिल हैं। परिणाम विश्ववविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। 

    ]]>
    Sun, 05 Jun 2022 00:33:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    PhD पाठ्यक्रम का प्रवेश शुल्क जमा कराने के लिए अधिसूचना जारी, 15 दिन में कराना होगा भुगतान, जाने& कितना शुल्क देना होगा आपको https://acntimes.com/notification-issued-for-depositing-admission-fee-of-PhD-course-payment-will-have-to-be-done-in-15-days https://acntimes.com/notification-issued-for-depositing-admission-fee-of-PhD-course-payment-will-have-to-be-done-in-15-days एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा पीएचडी के लिए चयनित अभ्यर्थियों के लिए फीस जमा कराने हेतु अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार 15 दिन के भीतर शुल्क जमा कराना जरूरी है।

    विश्विद्यालय के कुल सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पीएचडी के पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा एवं आरएसी के माध्यम से किया जा चुका है। अब सभी अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन, पीएसडी कोर्स वर्क, रिसर्च सेंट, लाइब्रेरी फीस, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च लेबोरेटरी, विश्वविद्यालय डेवलपमेंट, आइडेंटिटी कार्ड सहित विभिन्न प्रकार के शुल्क जमा कराना है। चयनित अभ्यर्थियों की कुपति द्वारा अनुमोदित सूची विश्विद्यालय की वेबसाइट पर प्रसारित की जा चुकी है।

    ]]>
    Wed, 01 Jun 2022 00:15:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बी.एड. के दो वर्षीय नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश 17 से 21 मई तक, 18 से 23 मई तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन https://acntimes.com/BEd-Admission-to-the-two-year-regular-course-will-be-held-from-May-17-to-21-verification-of-documents-will-be-done-from-May-18-to-23 https://acntimes.com/BEd-Admission-to-the-two-year-regular-course-will-be-held-from-May-17-to-21-verification-of-documents-will-be-done-from-May-18-to-23 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने बी. एड. के दो वर्षीय नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश की तारीख घोषित कर दी है। प्रवेश 17 मई से शुरू हो जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 18 मई से होगी।

    यह जानकारी रॉयल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. अरोरा ने बताया बी. एड. में प्रवेश के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन करवाना होगा। ऑनलाइन पंजीयन के लिए प्रथम चरण 17 मई को शुरू होगा और 21 मई तक चलेगा। इसके बाद आवेदकों को स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। यह कार्य शासकीय हेल्प सेंटर पर होगा। दस्तावेजों का सत्यापन 18 से 23 मई तक चलेगा।

    सामान्य व ओबीसी के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंक जरूरी

    डॉ. अरोरा के अनुसार बी. एड. में प्रवेश के लिए आवेदकों के स्नातक और स्नातकोत्तर के अंकों के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा काउंसलिंग से किया जाएगा। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिए 5 प्रतिशत की छूट रहेगी।

    ऐसे आवेदक जिनका स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वे प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्राप्तांक का प्रतिशत ऑनलाइन पंजीयन के समय दर्ज कर प्राविधिक प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

    ]]>
    Sat, 14 May 2022 00:55:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्विद्यालय के 12 परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए& विश्वविद्यालय ने कौन&कौन से परिणाम किए घोषित https://acntimes.com/Vikram-University-declared-12-exam-results-including-BA-LLB-M-Phil-PhD https://acntimes.com/Vikram-University-declared-12-exam-results-including-BA-LLB-M-Phil-PhD एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन द्वारा 12 परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है। ये परिणाम विश्विद्यालय की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

    ]]>
    Tue, 19 Apr 2022 09:40:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 20 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, 23 अप्रैल को होगी प्रवेश परीक्षा https://acntimes.com/You-can-apply-for-admission-in-Eklavya-Adarsh-Residential-School-till-April-20-entrance-exam-will-be-held-on-April-23 https://acntimes.com/You-can-apply-for-admission-in-Eklavya-Adarsh-Residential-School-till-April-20-entrance-exam-will-be-held-on-April-23 एसीएन टाइम्स @ रतलाम जनजातीय कार्य विभाग एवं म.प्र. ट्रायबल वेलफेयर रेसीडेंशियल आश्रम एंड एजुकेशनल इंस्टीट्यूट सोसायटी भोपाल द्वारा विशिष्ठ संस्थाओं में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 23 अप्रैल को होगी। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है।

    जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि रतलाम जिले के विशिष्ट विद्यालयों में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं में अध्ययन हेतु पात्र छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। इसमें जनजाति वर्गविशिष्ट पिछड़ी जनजाति (बैगाभारिया एवं सहारिया) विमुक्त जनजातिघुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ समुदाय के अलावा वे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता को वामपंथी उग्रवादकोविड-19 के कारण खो दिया है शामिल हो सकते है। इनके अलावा विधवा की संतानदिव्यांग माता-पिता की संतानअनाथ या भूमिदाता जिन्होंने विद्यालय या भवन निर्माण के लिए भूमि दान की हो तथा पिछली कक्षा में न्यूनतम प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) से उत्तीर्ण की होवे भी आवेदन संबंधित विशिष्ट संस्था में प्रस्तुत कर सकते हैं।

    सहायक आयुक्त के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी अपने आवेदन विद्यालय एकलव्य आवासीय विद्यालय सैलाना, बाजना, कन्या परिसर सैलाना और रतलाम में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा में आवेदन मान्य किया जाएगा। आवेदन का प्रारूप संबंधित विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

    ]]>
    Thu, 07 Apr 2022 01:24:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अब रतलाम में इस समय पर लगेंगे सभी स्कूल, भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर ने जारी किया स्कूल के समय में परिवर्तन का यह आदेश https://acntimes.com/School-timings-changed-in-Ratlam-due-to-heat https://acntimes.com/School-timings-changed-in-Ratlam-due-to-heat एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश दिया है। यह आदेश 7 अप्रैल से प्रभावशील होगा। इसका परीक्षाओं के समय पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    बुधवार को कलेक्टर पुरुषोत्तम ने ग्रीष्म ऋतु के दौरान लगातार बढ़ रहे तापमान को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.00 बजे तक का निश्चित किया है। जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल आगामी व्यवस्था तक इसी समय पर संचालित होंगे। नवोदन और सीबीएसई स्कूल भी इसी समय पर लगेंगे। जारी आदेश में स्पष्ट किया या है सभी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होती रहेंगी।

    ]]>
    Wed, 06 Apr 2022 13:08:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्वविद्यालय ने घोषित किया परीक्षा परिणाम, जानिक& कौन&कौन से परिणाम हुए जारी https://acntimes.com/Vikram-University-has-declared-the-exam-results https://acntimes.com/Vikram-University-has-declared-the-exam-results एसीएन टाइम्स @ विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा शुक्रवार को परीक्षा परिणामों की घोषणा की गी। 6 परिणामों में लोक प्रशासन से पीएचडी, इसी विष्य में एमए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के अलावा बी कॉमर्स (ऑनर)-सीबीसीएस के 5वें सैमेस्टर, एमएससी  आर्ट्स का पहला और एमए दर्शनशास्त्र के तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शामिल है।

    ]]>
    Fri, 01 Apr 2022 16:00:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्विद्यालय का 26वां दीक्षान्त समारोह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) को, 1 अप्रैल को दो बार होगी रिहर्सल, 152 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन https://acntimes.com/26th-convocation-of-Vikram-University-on-Chaitra-Shukla-Pratipada-Gudi-Padwa-152-students-got-registered https://acntimes.com/26th-convocation-of-Vikram-University-on-Chaitra-Shukla-Pratipada-Gudi-Padwa-152-students-got-registered मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा समारोह

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का 26वां दीक्षान्त समारोह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) 2 अप्रैल को होगा। यह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। अध्यक्षता कुलाधिपति एवं मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। दीक्षांत भाषण नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रसिद्ध समाजसेवी व चिंतक कैलाश सत्यार्थी (नई दिल्ली) देंगे। अन्य अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारसचन्द्र जैन, होंगे। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय होंगे।

    विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. प्रशांत पुराणिक ने बताया विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष विक्रम संवत्सर प्रवर्तन दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत इसी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) से हो रही है। इस दीक्षांत समारोह में 2021 के पीएच.डी. एवं डी.लिट. उपाधि धारकों को डिग्री व 2021 की स्नातक परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह (2 अप्रैल) में दीक्षार्थियों को सुबह 9.00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर अऩिवार्य रूप से अपना स्थान ग्रहण करना अनिवार्य होगा। आयोजन में कोविड-19 से संबंधित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

    156 विद्यार्थी होंगे सम्मानित

    26वें दीक्षांत समारोह के लिए पात्र पीएच.डी. शोधार्थियों की संख्या 146, डी.लिट. के शोधकर्ताओं की संख्या 2, स्नातक स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ता विद्यार्थी 23 एवं स्नातकोत्तर स्तर पर गोल्ड मेडल एवं डिग्री प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों की संख्या 60 हैं। इनमें से कुल 152 दीक्षार्थियों ने पंजीयन करवाया है। इनमें स्नातक स्तर के 11, स्नातकोत्तर स्तर के 30,  पीएच.डी. दीक्षार्थी 108 एवं डी.लिट. हेतु 2 दीक्षार्थी सम्मिलित हैं।

    दो बार होगी रिहर्सल, कुलपति सहित अन्य ने लिया तैयारियों का जायजा

    दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 1 अप्रैल को होगी। रिहर्सल दो बार सुबह 10.00 बजे और दोपहर 03.30 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। आयोजन और रिहर्सल की तैयारियों का जायजा गुरुवार को कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने लिया। सभी तैयारियां अंतिम रूप में हैं। इस दौरान कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक, मुख्य समन्वयक प्रो. एच. पी. सिंह, कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

    राष्ट्रीय युवा संसद में 2 अप्रैल को, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता सत्यार्थी का होगा विशिष्ट व्याख्यान

    विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा मीडिया फाउंडेशन के सहयोग से 2 से 3 अप्रैल तक राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन भी किया जा रहा है। 2 अप्रैल को दोपहर 4.00 बजे विक्रम कीर्ति मंदिर, उज्जैन में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिंतक कैलाश सत्यार्थी (नई दिल्ली) लोकतंत्र और युवाओं की प्रत्यक्ष सहभागिता विषय पर विशिष्ट व्याख्यान देंगे। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलाधिपति डॉ. प्रकाश बरतूनिया होंगे। सारस्वत अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय होंगे।

    ]]>
    Thu, 31 Mar 2022 21:06:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की ऑफलाइन परीक्षा 24 मार्च से, आलोट और बाजना में भी होगी परीक्षा  https://acntimes.com/Vikram-Universitys-graduation-second-and-third-year-offline-examination-will-be-held-from-March-24-in-Alot-and-Bajna-as-well https://acntimes.com/Vikram-Universitys-graduation-second-and-third-year-offline-examination-will-be-held-from-March-24-in-Alot-and-Bajna-as-well एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक के द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा 23 मार्च को शुरू होगी। इसके लिए जिले में दो नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

    अग्रणी महाविद्यालय (शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय) के प्राचार्य डॉ. संजय वाते ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की ऑफलाइन परीक्षा के लिए सारी तैयारी हो गई है। इन परीक्षाओं के लिए जिले में दो नए परीक्षा केन्द्र शासकीय महाविद्यालय आलोट व शासकीय महाविद्यालय बाजना को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

    डॉ. वाते के अनुसार शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम केन्द्र पर परीक्षर्थियों की संख्या काफी ज्यादा है। इसके चलते बी.ए. द्वितीय वर्ष के स्वाध्यायी (प्रायवेट) परीक्षार्थियों के लिए दो उपकेन्द्र बनाए गए हैं। ये उपकेंद्र रॉयल महाविद्यालय एवं एसएसआइटी हैं। इसी तरह बी.ए. तृतीय वर्ष के स्वाध्यायी (प्रायवेट) परीक्षार्थियों के लिए तीन उपकेन्द्र बनाए गए हैं। ये तीन केंद्र हैं रॉयल महाविद्यालय,  एसएसआइटी व अरिहंत महाविद्यालय। बी.ए. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के स्वाध्यायी (प्रायवेट) परीक्षार्थी अपने प्रवेश-पत्र पर अंकित परीक्षा उपकेन्द्र पर परीक्षा के लिए नियत समय पर उपस्थित हों।

    ]]>
    Wed, 23 Mar 2022 18:31:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अलर्ट ! सिर्फ चार दिन शेष : अनुत्तीर्ण व पढ़ाई छोड़ चुके छात्र 24 मार्च तक फॉर्म भरकर जुड़ सकते हैं ‘आ अब लौट चले अभियान’ से https://acntimes.com/Alert-Only-four-days-left-Students-who-have-failed-and-dropped-out-can-join-the-Aa-Ab-Laut-Chale-Abhiyan-by-filling-the-form-till-March-24 https://acntimes.com/Alert-Only-four-days-left-Students-who-have-failed-and-dropped-out-can-join-the-Aa-Ab-Laut-Chale-Abhiyan-by-filling-the-form-till-March-24 समग्र शिक्षा अभियान से दिया जाएगा परीक्षा शुल्क, परीक्षा जून में

    एसीएन टाइम्स @ पिपलौदा । कक्षा 9 से 12 तक के अनुत्तीर्ण रहे तथा पढ़ाई छोड़ चुके छात्रों के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए आखिरी मौका है। ऐसे छात्र-छात्राएं समग्र शिक्षा अभियान के तहत ‘आ अब लौट चले योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 24 मार्च है।

    लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के पढ़ाई छोड़ चुके या अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए सुनहरा मौका दिया गया है। इसके तहत विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन से 24 मार्च तक आवेदन कर कर सकते हैं। पोर्टल शुल्क पालकों को देना होगा, लेकिन परीक्षा शुल्क समग्र शिक्षा अभियान से दिया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने सभी संस्था प्रमुखों को पत्र भेजकर उच्चतर माध्यमिक स्‍तर के शाला त्यागी सभी बच्चों को कक्षा 10वीं तथा 12वीं के आवेदन भरवाने के निर्देश दिए हैं।

    निर्देश में कहा गया है कि कक्षा 9 से 12 तक पिछले वर्षों में अनुत्तीर्ण हो चुके या किसी भी कारण से पढ़ाई छोड़ चुके छात्र 24 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आधार कार्ड सहित कोई भी पहचान-पत्र तथा मूल अंक सूची लेकर जाना होगा। इसके लिए शाला त्यागी बच्चों के डाटाबेस में नाम होने वाले छात्र पात्र होंगे तथा ऐसे छात्र जिनका डाटाबेस में नाम नहीं है, वे जिला शिक्षा अधिकारी के प्रमाणीकरण के साथ आवेदन कर सकते हैं। जून में होने वाली परीक्षा के लिए ओपन स्कूल की वेबसाइट पर प्रवेश-पत्र तथा समय सारणी जारी की जाएगी।

    ]]>
    Sun, 20 Mar 2022 07:09:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    TLM मेला बाजना में बना मजाक, चहेतों को बांटी रेवड़ियां, पीने का पानी व भोजन में सब्जी तक कम पड़ गई, रतलाम व पिपलौदा ब्लॉक में संतुष्ट नजर आए शिक्षक https://acntimes.com/TLM-fair-made-joke-in-Bajna-TLM-of-the-favorite-was-selected-teachers-were-seen-satisfied-in-Ratlam-and-Piploda-block https://acntimes.com/TLM-fair-made-joke-in-Bajna-TLM-of-the-favorite-was-selected-teachers-were-seen-satisfied-in-Ratlam-and-Piploda-block जिला स्तरीय टीएलएम मेला 14 मार्च को होगा आयोजित, विकासखंड स्तर पर चयनित टीएलएम का होगा प्रदर्शन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विद्यार्थियों को जटिल अवधारणाएं आसान तरीके से समझाने के उद्देश्य से राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा टीचिंग लर्निंग मटेरियल (TLM) तैयार करने की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसे लेकर शिक्षकों में काफी उत्साह और उनके द्वारा कई-कई दिन मेहनत कर सामग्री तैयारी की गई है लेकिन निर्णयक उनकी मेहनत पर पानी फेरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को जिलेभर में आयोजित हुए टीएलएम मेले में कहीं शिक्षक निर्णय से संतुष्ट नजर आए तो कहीं निर्णायकों के रेवड़ी बांटने वाले रवैये के कारण क्षुब्द दिखे। बाजना ब्लॉक में निर्णयों को लेकर शिक्षकों में असंतोष देखने को मिला। यहां शिक्षकों को दिए गए भोजन में सब्जी तक पर्याप्त नहीं थी। अब 14 मार्च को जिला स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित होगा।

    विद्यार्थियों को जटिल से जटिल अवधाराएं समझने में भी कोई परेशानी न आए, इसलिए ही शिक्षकों से ही टीचिंग लर्निंग मटेरियल तैयार करवाया जा रहा है। इसमें से बेस्ट का उपयोग क्लास रूम में अध्यापन करवाने के दौरान किया जाएगा। उपयोगी और बेहतर टीएलएम के चयन के लिए स्कूल, जनशिक्षा केंद्र, विकासखंड और जिला स्तर पर टीएलएम मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। स्कूल स्तर पर चयनित टीएलम पिछले दिनों जनशिक्षा केंद्र स्तर पर और वहां चुने गए मटेरियल का शुक्रवार को विकासखंड स्तर पर आयोजित मेलों में प्रदर्शन किया गया है। निर्णायकों ने एक-एक टीएलएम का ना सिर्फ अवलोकन किया बल्कि उन्हें तैयार करने वाले शिक्षकों से उसकी कार्यपद्धति के बारे में जाना। इनमें से श्रेष्ठ टीएलएम का चयन कर शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।

    बाजना : निर्णय को लेकर असंतोष, न खाना पर्याप्त था न ही पीने का पानी

    बजाना विकासखंड में आयोजित टीएलएम मेले में बाजना विकासखंड के सभी जनशिक्षा केंद्र में चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय चुने गए टीएलएम का प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार यहां निर्णायकों के निर्णय को लेकर शिक्षकों में काफी असंतोष नजर आया। नाम ना छापने की शर्त पर शिक्षकों ने बताया कि स्पर्धा के दौरान निर्णायक का रवैया पूर्वाग्रह वाला ही प्रतीत हुआ जो दिए गए निर्णय पर भी साफ दिखा। यहां कई बेहतर होने के बाद भी कई टीएलएम को तवज्जो नहीं मिली तो कुछ को कमतर आंका गया। यानी जो तकनीकी और उपयोगिता की दृष्टि से श्रेष्ठ टीएलएम को वरीयता प्रदान करते हुए नीचे रखा गया जबकि कम उपयोगी टीएलएम को उच्च श्रेणी प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार बाजना ब्लॉक में शिक्षकों आयोजकों की ओर से ही भोजन के पैकेट तैयार करवा कर दिए गए थे जिसमें पर्याप्त खाद्य सामग्री तक नहीं थी। जानकारों के अनुसार ब्लॉक को टीएलएम मेले के लिए आवंटित बजट के लिहाज ना तो भोजन की गुणवत्ता थी और ना शिक्षकों की संख्या के मान से वहां पीने के पानी की ही व्यवस्था थी। स्पर्धा के दौरान ही पानी खत्म हो जाने से ज्यादातर शिक्षक पानी के लिए परेशान होते दिखे। यहां कुल कितने टीएलएम प्रदर्शित हुए और कितनों का चयन हुआ, इसका तक खुलासा जिम्मेदारों द्वारा नहीं किया गया।

    रतलाम ब्लॉक : 15 जनशिक्षा केंद्र के 135 टीएलएम प्रदर्शित, अतिथियों ने किया पुरस्कृत

    जिला मुख्यालय पर जनपद शिक्षा केंद्र में रतलाम विकासखण्ड स्तरीय TLM मेला लगा। शुभारम्भ सहायक संचालक लक्ष्मण देवड़ा ने माँ सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मेले में 15 जनशिक्षा केन्द्र के कुल 135 टीएलएम (प्रत्येक से 3 हिन्दी, 3 गणित व 3 विज्ञान प्रदर्शित हुए। बीएससी एवं टीएलएम प्रभारी योगेश सरवाड़ ने बताया प्रतियोगिता में विषयवार निर्णायक शिक्षाविद् सेवानिवृत्त बीईओ डॉ. मुरलीधर चाँदनीदवाला, प्राचार्य आर. एन. केरावत, उच्चतर माध्यमिक शिक्षक राजीव पण्डित, स्वतंत्र श्रोत्रिय, प्राचार्य पार्वती परमार, माध्यमिक शिक्षक किरण अहिरवार, युगलकिशोर पाल ने अवलोकन कर प्रतिभागियों के टीएलएम को प्रथम, द्वितीय व तृतीय के लिए चयनित किया।

    पुरस्कार वितरण नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के मुख्य आतिथ्य, डीपीसी एम. एल. सांसरी की अध्यक्षता व बीआरसीसी मुकेश राठौर के विशेष अथितिथ्य में विषयवार प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार वितरित किए। बीएससी अशफाक अहमद कुरैशी, अजय बक्क्षी एवं पूर्व बीएससी के. सी. व्यास, जगदीश शर्मा एवं जनशिक्षकों ने सहभागिता की।

    पिपलौदा : 6 जनशिक्षा केंद्र के 54 शिक्षकों ने की सहभागिता, श्रेष्ठ टीएलएम हुए पुरस्कृत

    पिपौलादा विकासखंड में टीएलएम मेला आंबेडकर मांगलिक भवन में आयोजित किया गया। इसमें 6 जनशिक्षा केन्द्र के 54 शिक्षकों ने स‍हभागिता की और अपने द्वारा बनाए गए टीएलएम का प्रदर्शन किया। भाषा, गणित, विज्ञान व पर्यावरण विषय की कठिन अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाने के लिए शिक्षकों ने चार्ट, चलित मॉडल और बहुउपयोगी सामग्री का प्रदर्शन किया। अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गूडरखेड़ा, नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा तथा  विकासखंड शिक्षा अधिकारी शक्तिसिंह डोडियार थे। सरस्वती वंदना शिक्षिका सुनीता शर्मा ने प्रस्तुत की। स्वागत भाषण बीएसी रामदयाल आंजना ने दिया व मेले की अवधारणा स्प़ष्ट की। बीआरसी विनोद शर्मा ने बताया पारंपरिक शिक्षा से हटकर अब तकनीक आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षकों द्वारा बनाई सहायक शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन मेले में किया गया। यहां चयनित प्रतिभागी 14 मार्च को जिलास्तर पर सहभागिता करेंगे।  अतिथियों ने शिक्षकों को बधाई दी।

    पिपलौदा में इन्हें मिली सफलता : गणित में प्रोन्नत प्रा.वि. नांदलेटा के यज्ञराज हरगौड़ प्रथम, माध्यमिक विद्यालय बछोडि़या की श्रद्धा पंवार द्वितीय, चिकलाना के अब्दgल हमीद खान तृतीय रहे। भाषा में प्रौन्नत प्रा.वि. रांकोदा के दिनेश गुजराती प्रथम, प्राथमिक विद्यालय सोहनगढ़ की अनीता चौहान द्वितीय, गणेशगंज की गौरी परमार तृतीय रहीं। विज्ञान में प्रौन्नत प्रा.वि. उपरवाड़ा की सुधा शर्मा प्रथम, प्रा.वि. लालपुरा के सरदार मो. शेख द्वितीय तथा मा.वि. मामटखेड़ा के ओमनारायण शर्मा  तृतीय रहे। चयन समिति में भाषा के संजय भट्ट व मनोहरसिंह मुजाल्दे, गणित के रीतेश सुराणा व शांतिलाल देवड़ा और विज्ञान के जयेन्द्र सिंह राठौर  व हर्षा नामदेव शामिल रहे।  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आनन्द शर्मा, डॉ. नरेन्द्र गुप्‍ता, जिला शिक्षा केन्द्र  के अकादमिक समन्‍वयक चेतराम टांक की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए गए। संचालन अम्बाराम बोस ने किया।

    ]]>
    Sat, 12 Mar 2022 02:15:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने की फिर उठी मांग, आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र ने CM के नाम ज्ञापन सौंपकर लगाई गुहार https://acntimes.com/Demand-for-giving-old-pension-arose-again-AASSMP-requested-by-submitting-a-memorandum-to-the-CM https://acntimes.com/Demand-for-giving-old-pension-arose-again-AASSMP-requested-by-submitting-a-memorandum-to-the-CM एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इसमें पुरानी पेंशन योजना के अलावा अन्य लंबित मांगें भी उठाई गईं।

    आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश ने ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि एवं जिला खाद्य अधिकारी एस. एच. चौधरी को दिया। ज्ञापन का वाचन जिला सचिव राजेश स्वर्णकार ने किया। ज्ञापन में मुख्य मांग नई अंशदाई पेंशन के स्थान पर पुराने शिक्षक संवर्ग की तरह पुरानी पेंशन लागू करने 13 मांगों के निराकरण की है। इसके अलावा अन्य मांगों के निराकरण की गुहार भी लगाई गई है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन व म.प्र. के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान 31 फीसदी डीए देने की घोषणा करने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

    ये थे उपस्थित

    ज्ञापन देते समय संभागीय अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, संभागीय उपाध्यक्ष ललिता कदम, संभागीय मीडिया प्रभारी प्रहलाद गेहलोत, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, जिला संगठन मंत्री हरिराम जाटवा, कमलेश शर्मा, सत्यनारायण माली, सुधा शर्मा, शोभा पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्रसिंह राठौर, अर्जुन राठौर, राजेंद्र चौहान, विक्रम पांचाल, दिनेश निनामा, नाथूलाल नागर सहित अध्यापक शिक्षक उपस्थित थे।

    आजाद अध्यापक संघ की प्रमुख मांगें

    • अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी NPS न्यू अंशदाई पेंशन के स्थान पर पुराने शिक्षक संवर्ग की भांति OPS पुरानी पेंशन लागू की जाए।
    • विगत वर्षों में दिवंगत अध्यापक शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।
    • वर्ष 2006, 2007, 2008, 2009 में नियुक्ति अध्यापक शिक्षक की प्रथम क्रमोन्नत वेतनमान/ समयमान वेतनमान एवं 1998 और 2001 में नियुक्ति अध्यापक शिक्षक संवर्ग के द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान / समयमान वेतनमान के आदेश जारी करें।
    • गुरुजी संवर्ग के अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी शिक्षा गारंटी शाला से शासकीय प्राथमिक शाला में उन्नयन दिनांक से वरिष्ठता का लाभ भी नहीं मिला। प्रदान किया जाए।
    • सभी शासकीय कर्मचारियों की प्रति वर्ष 01 अप्रैल की स्थिति में समस्त विभागों और नियुक्तिकर्ता अधिकारियों द्वारा अपने कर्मचारियों की आपसी वरिष्ठता जारी की जाती है। तीन वर्ष से अध्यापक शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों की अधिकतर नियुक्तिकर्ता अधिकारियों द्वारा वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं किया गया है। यह अविलंब प्रकाशित करवाकर अध्यापक शिक्षक संवर्ग की उच्च माध्यमिक शिक्षक की प्राचार्य पद पर, माध्यमिक शिक्षक की उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर और प्राथमिक शिक्षक की माध्यमिक शिक्षक पद के 50 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति दी जाए।
    • विगत वर्षों में सेवानिवृत्त होने वाले अध्यापक शिक्षक संवर्ग को 500 से 2500 रुपए मासिक पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन के अनुसार मासिक पेंशन दी जाए।
    • दिवंगत और सेवानिवृत्त होने वाले अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए।
    • अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी ग्रीनकार्ड के एवज में वेतन-वृद्धि का लाभ दिया जाए।
    • 2006 या उसके बाद नियुक्ति अध्यापक शिक्षक संवर्ग की वेतन विसंगति में सुधार किया जाए।
    • 1 जुलाई 2018 से नवीन शिक्षक संवर्ग शामिल होने से वंचित शेष सभी अध्यापक संवर्ग, संविदा शिक्षक संवर्ग और गुरुजी संवर्ग को विभागीय जानकारी लेकर नवीन शिक्षक संवर्ग में शामिल किया जाए।
    • पूर्व सेवारत शासकीय कर्मचारी ने अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेकर विभागीय परीक्षा के माध्यम से नवीन शिक्षक भर्ती पर उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर नियुक्ति ली, उन्हें वेतन संरक्षण नियम के तहत पूर्व पद अनुसार ही वेतन भुगतान किया जाता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी केवल 70 प्रतिशत वेतन भुगतान कर आर्थिक नुकसान कर रहे हैं।
    • उज्जैन संभाग अनेक संकुलों में 50 फीसदी वेतन-वृद्धि तथा सातवें वेतनमान के अंतर की राशि की द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं हुआ है। इसका तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
    • जनजातीय कार्य विभाग रतलाम में अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों के IFMIS पोर्टल पर पद प्रदर्शित नहीं होने से 6 माह से वेतन भुगतान नहीं हो रहा। अतः उनके पद प्रदर्शित कर लंबित भुगतान करवाया जाए।
    ]]>
    Tue, 08 Mar 2022 12:52:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पढ़ाई रुचिकर बनाने शिक्षकों द्वारा तैयार शिक्षण सहायक सामग्री का जनशिक्षा केंद्र स्तर पर हुआ प्रदर्शन, चयनित सामग्री 11 मार्च को विकासखंड स्तर पर होगी प्रदर्शित https://acntimes.com/Demonstration-of-teaching-learning-material-prepared-by-teachers-to-make-studies-interesting-block-level-exhibition-on-March-11 https://acntimes.com/Demonstration-of-teaching-learning-material-prepared-by-teachers-to-make-studies-interesting-block-level-exhibition-on-March-11 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्यशिक्षा केंद्र, भोपाल के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में सोमवार को जनशिक्षा केंद्र वार शिक्षण सहायक सामग्री (teaching learning material - TLM) मेलों (प्रदर्शनियों) का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में रतलाम जिले के बाजना विकासखंड के जनशिक्षा केंद्र बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। इसमें सबंधित जनशिक्षा केंद्रों से संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों द्वारा अध्यापन को रुचिकर बनाने के लिए तैयार किए गए मॉडल प्रदर्शित किए गए। चयनित टीएलएम विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जाएगी।

    शैक्षणिक स्तर में सुधार के उद्देश्य से राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा लगातार प्रयोग किए जा रहे हैं। परंपरागत शिक्षण के बजाय अब रुचिकर प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश स्तर शिक्षण सहायक सामग्री (teaching learning material - TLM) तैयार करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाने और समझने में आसानी हो सके। इसके चलते प्रदेशभर में शिक्षकों द्वारा भाषा, गणित और विज्ञान विषय से संबंधित टीएलएम तैयार की गई है। विद्यालय स्तर पर चयनित टीएलएम का प्रदर्शन सोमवार को जनशिक्षा केंद्र स्तरीय प्रदर्शनी में किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय टीएलएम का चयन कर विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। चयनित टीएलएम 11 मार्च को होने वाली विकासखंड स्तर की प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित किए जाएंगे और पुरस्कृत किए जाएंगे।

    जनशिक्षा केंद्र बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रावटी

    यहां निर्णायक बी.जी. शर्मा, रामलाल भाभर, मुकेश मालवीय और कैलाशचंद्र चारेल रहे। निर्णायकों ने सभी विषयों के टीएलएम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय का चयन किया जिन्हें तैयार करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र का वितरण जनशिक्षक राज्यपाल सिंह चौहान एवं नवीन बोरिया ने प्रदान किए।

    संचालन मुकेश सूर्यवंशी ने किया। आभार दशरथ देवड़ा ने माना। यहां प्रदर्शनी में जनशिक्षा केंद्र के नंदकिशोर राठौड़, दरियाबसिंह गुर्जर, अरविंद पाटीदार, संदीप लहरी, बालूसिंह भूरिया, केसर खराड़ी, छाया कारोठिया, पूजा शर्मा, सरोज जोशी, रेखा शुक्ला, सुनीता सूर्यवंशी, राजेश कारपेंटर, ओमप्रकाश टांक, रमेश पाटीदार, संतोष राठौड़,राजेश मनावत, सौदानलाल बामनिया, अर्जुनसिंह राठौड़ आदि शिक्षकों ने सहभागिता की।

    इनकी टीएलएम हुई चयनित

    भाषा : माध्यमिक विद्यालय धामनिया की अंजुम खान प्रथम, प्राथमिक विद्याल सिंगत महुआ की अंजना नागर द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय भागावाड़ के दिनेश कटारा तृतीय रहे।

    विज्ञान : माध्यमिक विद्यालय धामनिया रेखा राठौड़ प्रथम, माध्यमिक विद्यालय बिलड़ी के सत्येंद्र जोशी द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय आमलीपाड़ा की यादवेन्द्री जोशी तृतीय रहीं।

    गणित : प्राथमिक विद्यालय बर्डिया के महेंद्र राजपूत प्रथम, प्राथमिक विद्यालय सतीमाता मोहल्ला के सत्यनारायण जाट द्वितीय एवं माध्यमिक विद्यालय धामनिया की रेखा राठौड़ तृतीय रहीं।

    जनशिक्षा केंद्र कन्या उच्चतर माध्यमक विद्यालय, रावटी

    यहां आयोजित प्रदर्शनी में संबंधित प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के टीएलएम प्रदर्शित किए गए। निर्णायक के रूप में गणतंत्र मेहता, अनिल लहरी, महेन्द्र कुमार गांधी, रमेशचंद्र भाटी और जमनालाल राठौर मौजूद रहे। निर्णायकों ने सभी टीएलएम का अवलोकन किया और प्रथम, द्वितीय और तृतीय का चयन किया।

    इनकी टीएलएम हुई चयनित

    विज्ञान : कन्या आश्रम शाला रावटी की स्मिता शुक्ला की दो टीएलएम क्रमशः प्रथम और द्वितीय रहीं। माध्यमिक विद्यालय भीमपुरा के शांतिलाल की टीएलएम तृतीय स्थान पर रही।

    भाषा : कन्या आश्रम शाला रावटी की आशा बौरासी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय माला का टापरा  की ज्योति यादव द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय महुड़ीपाड़ा की चंदा लबाना की टीएलएम तृतीय रही।

    गणित : प्राथमिक विद्यालय भेरूपाड़ा हरथल की जयश्री पाटीदार प्रथम, प्राथमिक विद्याल हरथल खेड़ा के बालूराम सूर्यवंशी द्वितीय एवं प्राथमिक विद्यालय काबरा की प्रीति राणावत की टीएलएम तृतीय रही।

    ]]>
    Mon, 07 Mar 2022 23:19:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्वविद्यालय में पीएच.डी. के लिए प्रवेश परीक्षा 6 मार्च को, 425 से अधिक सीटों के लिए 1900 से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल https://acntimes.com/PhD-at-Vikram-University-On-March-6-more-than-1900-students-will-appear-for-more-than-425-seats https://acntimes.com/PhD-at-Vikram-University-On-March-6-more-than-1900-students-will-appear-for-more-than-425-seats एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा पीएच.डी. के लिए प्रवेश परीक्षा 6 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 1900 से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

    विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. प्रशांत पुराणिक ने बताया विश्वविद्यालय में पीएच.डी. की विभिन्न विषयों की 425 से ज्यादा सीटें रिक्त हैं। इनके विरुद्ध प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 6 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित होगी। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को सम्बंधित केंद्र पर सुबह 9:00 रिपोर्टिंग के लिए उपस्थित होना पड़ेगा।

    कुलपति प्रो. पुराणिक के अनुसार पीएच. डी. परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय परिसर में दो केंद्र बनाए गए हैं। सुमन मानविकी भवन परीक्षा केंद्र में कला, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी। इसी प्रकार भौतिकी अध्ययनशाला केंद्र में विज्ञान, जीवविज्ञान एवं शेष संकायों के अंतर्गत आने वाले विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी।

    ]]>
    Sat, 05 Mar 2022 14:05:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आप विक्रम विश्वविद्यालय के स्टूडेंट हैं और परीक्षा परिणाम का इंतजार है तो पढ़िए यह खबर, जानिए, हाल ही में कौन&कौन से परीक्षा परिणाम हुए घोषित https://acntimes.com/Vikram-University-declared-exam-results https://acntimes.com/Vikram-University-declared-exam-results एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्विविद्यालय उज्जैन द्वारा लगातार परीक्षा परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। गुरुवार देर शाम को भी परिणों की घोषणा की गई। इससे पहले भी कई विषयों और कक्षाओं के परिणामों की घोषणा की जा चुकी है। परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    ]]>
    Fri, 04 Mar 2022 08:06:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सरकार 3 साल में भी तय नहीं कर पाई कि प्रदेश के 80 हजार शिक्षकों को कौन देगा क्रमोन्नति और वेतनमान का लाभ, शिक्षा राज्यमंत्री की नोटशीट भी बेअसर https://acntimes.com/The-government-could-not-decide-even-in-3-years-who-would-give-the-benefit-of-promotion-and-pay-scale-to-80-thousand-teachers https://acntimes.com/The-government-could-not-decide-even-in-3-years-who-would-give-the-benefit-of-promotion-and-pay-scale-to-80-thousand-teachers लोक शिक्षण संचालनालय, सचिवालय और वित्त विभाग के बीच घूम रही क्रमोन्नति और वेतनमान सहित अन्य लाभों की नोटशीट 

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । स्कूल शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की सुविधाभोगी सोच ने उन 80 हजार शिक्षकों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है, जिन्हें वर्ष 2018 में अध्यापक से शिक्षक संवर्ग में लाया गया है। जिम्मेदार अधिकारी अपना काम कनिष्ठ से कराना चाहते हैं, इसलिए तीन साल से शिक्षकों को क्रमोन्नति नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं, इस कारण सेवा पुस्तिका अपडेट नहीं हो रही हैं और उन्हें छठवें-सातवें वेतनमान का एरियर नहीं मिल पा रहा है। क्रमोन्नति की नोटशीट पिछले तीन साल से लोक शिक्षण संचालनालय, सचिवालय, विभाग के मंत्री एवं वित्त विभाग के बीच घूम रही है। 

    प्रदेश के 80 हजार शिक्षक तीन साल से अपनी क्रमोन्नति, छठे व सातवें वेतनमान तथा एरियर के भुगतान के लिए सरकार के जिम्मेदारों के चक्कर काट रहे हैं। अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे शिक्षकों की मांगों सरकारी तंत्र ऐसे ले रहा है मानों वे अधिकार नहीं ब्लकि भीग चाह रहे हों। शिक्षकों को लेकर सरकार का यह रवैया समझ से परे है। नतीजन तीन साल में भी यह तय नहीं हो पाया है कि शिक्षकों की क्रमोन्नति, वेतनमान और एरियर देने का निर्णय लोक शिक्षण संचालनालय, सचिवालय, विभाग के मंत्री अथवा वित्त विभाग लेगा। शिक्षकों को लंबित लाभ देने को लेकर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा प्रशासकीय मंजूरी दी जा चुकी है। इसकी नोटशीट करीब दो माह पहले पुनः वित्त विभाग को भेज दी गई थी लेकिन वहां से यह अब तक वापस नहीं भेजी गई है। उल्लेखनीय है कि शिक्षकों को 12, 24 और 30 साल में क्रमोन्नति दी जाती है। वर्ष 2006 में नियुक्त शिक्षक 2018 में ही पहली क्रमोन्नति पाने के पात्र हो चुके हैं।  

    काम के बोझ के नाम पर स्थानांतरित हुए अधिकार, अब अफसर चाह रहे 2014 वाली व्यवस्था

    चूंकि स्कूल शिक्षा विभाग में पुराने संवर्ग के व्याख्याता की नियुक्ति आयुक्त लोक शिक्षण, उच्च श्रेणी शिक्षक की संभागीय संयुक्त संचालक व सहायक शिक्षक की जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई थी। ऐसे में इन शिक्षकों को क्रमोन्नति भी क्रमशः इसी स्तर पर दी जानी चाहिए। परंतु 2014 में अधिकारियों ने काम के बोझ का हवाला देकर इस व्यवस्था को ही बदल दिया था। आयुक्त ने अपने अधिकार संभागीय संयुक्त संचालक और संभागीय संयुक्त संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दिए। यानी नियुक्ति भले ही आयुक्त ने की हो किंतु व्याख्याता संवर्ग को अन्य लाभ देने की जिम्मेदारी संभागीय संयुक्त संचालक निभाएंगे और उच्च श्रेणी शिक्षक व सहायक शिक्षक की नियुक्ति की जिला शिक्षा अधिकारी। यही वजह है कि क्रमोन्नति और वेतनमान संबंधी निर्णय नहीं हो पा रहा है क्योंकि जिन अधिकारियों को अधिकार ट्रांसफर किए गए थे वे 2014 वाली ही व्यवस्था बनी रहने देना चाहते हैं जिससे शिक्षकों की ही तरह उनके अधिकारों की नोटशीट भी दफ्तर-दर-दफ्तर चक्कर लगा रही है। 

    जनजातीय विभाग में नहीं समस्या, 55 हजार शिक्षकों को मिल चुके अधिकार

    समस्या सिर्फ स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों के अधिकारियों को लेकर ही है। इस विभाग की ही तरह जनजातीय विभाग में 55 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई और उन्हें निर्धारित समयावधि में उनके अधिकार और लाभ मिल भी चुके हैं। इस विभाग के शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ नियुक्ति प्रदान करने वाले अधिकारियों के स्तर पर ही दी गई है। वैसे भी सामान्य प्रशासन विभाग का नियम है कि किसी भी कर्मचारी को नियोक्ता (नियुक्त करने वाला अधिकारी) ही क्रमोन्नति या समयमान-वेतनमान का लाभ दे सकता है। सभी विभागों में यही व्यवस्था लागू है। 

    सभी सिर्फ आश्वासन देते हैं, आखिर कब तक करें इंतजार 

    विभाग के मंत्री, प्रमुख सचिव और संचालक सहित सभी से बात कर चुके हैं। सभी सिर्फ आश्वासन देते हैं कि, जल्द निर्णय होगा। बावजूद कुछ नहीं नहीं हो रहा है। इससे कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। आखिर हम कब तक इंतजार करें।

    भरत पटेल, अध्यक्ष- मप्र आजाद अध्यापक शिक्षक संघ

    ]]>
    Thu, 03 Mar 2022 22:08:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रिसर्च इलाज व बीमारी की रोकथाम के लिए वरदान, शोध करने के मामले में रतलाम का सरकारी मेडिकल कॉलेज प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर& डॉ. गुप्ता https://acntimes.com/A-boon-in-research-treatment-and-prevention-of-disease-Ratlam-Medical-College-ranked-highest-in-the-state-in-research-Dr-Gupta https://acntimes.com/A-boon-in-research-treatment-and-prevention-of-disease-Ratlam-Medical-College-ranked-highest-in-the-state-in-research-Dr-Gupta शासकीय रतलाम मेडिकल कॉलेज में इंस्टिट्यूशन एथिक्स कमेटी की बैठक में डॉक्टरों के शोध प्रपोजल पर हुआ मंथन 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रिसर्च कार्य बीमारियों के इलाज की अधिक जानकारी और रोकथाम करने में वरदान साबित होंगे। इनके निष्कर्ष मरीजों के लिए निश्चित कारगर सिद्ध होते हैं। रिसर्च किसी भी मेडिकल कॉलेज के उत्थान के लिए अतिआवाश्यक हैं, हम इसके लिए कटिबद्ध हैं। रतलाम मेडिकल कॉलेज प्रदेश में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों में से रिसर्च वर्क के मामले में प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर है।

    यह बात शासकीय रतलाम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने कही। वे कॉलेज की इंस्टिट्यूशन एथिक्स कमेटी की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। कमेटी के चेयरपर्सन आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बंशीधर गुप्ता, वाइस चेयरपर्सन डॉ. उमा गुप्ता (साइंटिस्ट), कमेटी सदस्य समाजसेवी गोविंद काकानी, मुकेश जैन, एडवोकेट वीरेंद्र पाटीदार, संजय गुणावत, मेंबर सेक्रेट्री डॉ. नीरज कुमार अग्रवाल (सहप्रध्यापक- फार्माकोलॉजी विभाग, मेडिकल कॉलेज, रतलाम) एवम अन्य सदस्य फैकल्टी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    7 रिसर्च प्रपोजल का हुआ आकलन, 3 आईसीएमआर नई दिल्ली के

    डॉ. नीरज कुमार अग्रवाल ने बताया बैठक में 7 रिसर्च प्रपोजल का आकलन किया गया। इनमें तीन रिसर्च फंडिंग एजेंसी आईसीएमआर नई दिल्ली के थे। इससे पहले एक प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नई दिल्ली का संज्ञान में आया था। इसका कार्य जिला अस्पताल रतलाम में प्रारंभ हो गया है। रतलाम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता  के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा प्राध्यापक मरीजों की चिकित्सा के अलावा निरंतर रिसर्च में योगदान दे रहे हैं।

    डॉक्टरों ने रखे महत्वपूर्ण प्रपोजल को मिली स्वीकृति

    सदस्य एवं समाजसेवी गोविंद काकानी ने बताया अनेक बैठकों में कोरोना, रक्त संबंधित अनेक बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, आंखों के रोग और तपेदिक आदि के अलावा मेडिकल एजुकेशन से संबंधित रिसर्च कार्य के प्रपोजल भी डॉक्टरों द्वारा रखे जा चुके हैं। इनमें सभी सदस्यों ने गंभीर विचार-विमर्श व संशोधन के बाद उन्हें रिसर्च हेतु स्वीकृति प्रदान की।

    आयोजित बैठक में वरिष्ठ अनुभवी चेयरपर्सन डॉ. बंशीधर गुप्ता ने सभी रिसर्च करने वाले डॉक्टरों से अपने अनुभव के अनुसार मार्गदर्शन देते हुए रिसर्च वर्क को और अच्छी तरह से करने के उपाय बताते हुए मार्गदर्शन दिया। सेक्रेटरी डॉ. अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन किया।

    3 वर्षों में 50 से ज्यादा रिसर्च प्रपोजल का हुआ आकलन

    बता दें कि- डीसीजीआई न्यू दिल्ली मैं पंजीकृत है। रिसर्च की गुणवत्ता एवम भाग लेने वाले मरीजों के हित की रक्षा करती है। बीते 3 वर्षों में कमेटी 50 से ज्यादा रिसर्च प्रपोजल का आकलन कर चुकी है।

    ]]>
    Thu, 03 Mar 2022 10:46:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महाविद्यालयों व अध्ययन शालाओं के स्टूडेंट्स की समस्याओं के समाधान के लिए विक्रम विश्वविद्यालय करेगा छात्र संवाद का आयोजन, समिति गठित https://acntimes.com/To-solve-the-problems-of-students-of-colleges-and-schools-Vikram-University-will-organize-student-dialogue https://acntimes.com/To-solve-the-problems-of-students-of-colleges-and-schools-Vikram-University-will-organize-student-dialogue विक्रम विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की अनूठी पहल, 21 फरवरी को जिला एवं 23 फरवरी को संभाग स्तर पर होगा छात्र संवाद का आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन ने स्टूडेंट्स की समस्याओं के समाधान तलाशने के लिए समिति का गठन किया है। यह स्टूडेंट्स से प्राप्त आवेदनों पर विचार कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। इसके लिए 21 फरवरी को जिला एवं 23 फरवरी को विश्विद्यालय स्तर पर छात्र संवाद का आयोजन भी होगा।

    महाविद्यालयों और अध्ययनशालाओं में अध्ययनरत स्टूडेंट्स द्वार समय-समय पर विक्रम विश्विद्यालय प्रशासन को ज्ञापन आदि के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराते रहते हैं। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा विश्वविद्यालय का मूल आधार स्टूडेंट्स हैं एवं उनकी समस्याएं हैं। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी स्टूडेंट्स की सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद एक अनोखी पहल करने जा रही है। कार्यपरिषद द्वारा संवाद से समाधान - इस प्रकार की एक संभाग स्तरीय चर्चा रखी गई है। 23 फरवरी 2022 को सुबह 11:00 बजे से विक्रम कीर्ति मंदिर, उज्जैन में होगी। इसमें कार्य परिषद के सभी सदस्य स्टूडेंट्स से चर्चा करेंगे एवं उन समस्याओं के समाधान के लिए कार्यपरिषद के माध्यम से प्रयास किया जाएगा।

    इसके लिए विश्वद्यालय ने दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में कार्यपरिषद् सदस्य सचिन दवे और लो. टि. महाविद्यालय के प्राचार्य व कार्यपरिषद डॉ. गोविंद गंधे को नामांकित किया गया है। दवे एवं डॉ. गन्धे ने बताया संवाद से समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यपरिषद् के सदस्य स्टूडेंट्स से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जानेंगे।

    स्टूडेंट्स और स्टूडेंट यूनियन से प्राप्त आवेदनों पर चर्चा कर समस्याओं के निराकरण के संदर्भ में विश्वविद्यालय को प्रशसान को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के उन्नयन संबंधी सुझाव शामिल होंगे। इसके आधार पर समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। शेष समस्याएं सम्बन्धित विभाग को अग्रेषित कर उनका भी समाधान कराया जाएगा। स्टूडेंट अपनी समस्याओं का विवरण देते हुए vu.samasya.samadhan@gmail.com पर सीधे ई-मेल कर सकते हैं।

    जिलास्तर पर 21 को होगा छात्र संवाद, हर जिले से 15-15 स्टूडेंट को होगा चयन

    विश्वविद्यालय प्रशासन के अऩुसार जिलास्तर पर अग्रणी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की अध्यक्षता में 21 फरवरी 2022 को छात्र संवाद किया जाएगा। प्रत्येक जिले के चयनित 15 एवं उज्जैन के 60 स्टूडेंट्स 23 फरवरी को उज्जैन में तीन सत्रों में होने वाले छात्र संवाद में भागीदारी करेंगे। सम्मिलित होने वाले स्टूडेंट्स को अपने महाविद्यालय के प्राचार्य की अनुमति लेना होगी। आयोजन में स्टूडेंट को अपने फोटो सहित अधिकृत पत्र लाना होगा, जिसमें उसका विवरण अंकित होना चाहिए। आयोजन में सिर्फ स्टूडेंट्स की समस्याओं का ही समाधान होगा। संस्थागत एवं शिक्षकीय समस्याएँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। उज्जैन में दिनांक 23 फरवरी 2022 को संवाद कार्यक्रम तीन सत्रों में सम्पन्न होगा।

    ]]>
    Wed, 16 Feb 2022 18:53:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्विद्यालय ने घोषित की पीएचडी की सीटों की संख्या, इस बार गणित विषय की पीएचडी के लिए उपलब्ध होंगी सात सीटें https://acntimes.com/Vikram-University-has-announced-the-number-of-PhD-seats https://acntimes.com/Vikram-University-has-announced-the-number-of-PhD-seats एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा सभी विषयों की पीएचडी की सीटों की संख्या घोषित कर दी गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए इसी सत्र में परीक्षा होगी। 

    विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मिली जानकारी के अनुसार इस सत्र में गणित विषय में पीएच डी की सीट संख्या 7 घोषित की गई है। इससे पहले गणित विषय की पीएचडी की सीटों की संख्या शून्य थी। इस सम्बंध में संशोधित सूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में बताया गया है कि सीटों की संख्या कम अथवा ज्यादा करने का अधिकारी विश्वविद्याल को रहेगा।

    ]]>
    Tue, 15 Feb 2022 16:39:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्यप्रदेश में दो महीने बाद हिंदी में शुरू हो जाएगी MBBS की पढ़ाई, हिंदी का मान बढ़ाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा हमारा प्रदेश https://acntimes.com/MBBS-studies-will-start-in-Hindi-after-two-months-in-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/MBBS-studies-will-start-in-Hindi-after-two-months-in-Madhya-Pradesh गणतंत्र दिवस पर सीएम द्वारा की गई घोषणा के तहत की जा रही पहल, शासकीय गांधी मेडिकल कॉलेज से होगी शुरुआत, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने दी जानकारी

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश में दो महीने बाद शुरू हो रहे चिकित्सा शिक्षा सत्र में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में शुरू हो जाएगी। इसकी शुरुआत भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से होगी। इसके लिए कॉलेज को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। यह पहल करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा।

    एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सिर्फ अंग्रेजी का ज्ञान ही जरूरी नहीं है, क्योंकि अब कम अंग्रेजी जानने वाले भी एमबीबीएस कर सकेंगे। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अगले सत्र से भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी माध्यम में शुरू करवाने जा रही है। इसकी जानकारी प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी है। मंत्री सारंग के अऩुसार मध्यप्रदेश एमबीबीएस की हिंदी में पढ़ाई कराने वाला पहला राज्य बनेगा।

    प्रदेश में एमबीबीएस पाठ्यक्रम हिन्दी माध्यम में पढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ. जितेन शुक्ला की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। यह समिति हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई को लेकर कार्य योजना तैयार करेगी। हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई की शुरुआत शासकीय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल से करने का निर्देश दिए गए हैं। यहां एमबीबीएस के पाठ्यक्रम को अंग्रेजी माध्यम के साथ ही हिन्दी माध्यम में भी पढ़ाने की शुरुआत अगले शिक्षण सत्र से हो जाएगी। पहले साल छात्रों के लिए हिंदी में किताबों की व्यवस्था करने के लिए एक बैठक में विशेषज्ञों के साथ चर्चा भी हो चुकी है। बैठक में अटल बिहारी हिंदी विश्विद्यालय तथा गांधी मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारी शामिल थे।

    दो चरण में ऐसे बढ़ेगा काम, 3 समितियां भी गठित

    इस योजना के पहले चरण में हिंदी भाषा चुनने वाले छात्रों को दो माह हिंदी और दो माह अंग्रेजी में पढ़ाया जाएगा। इसका मूल्यांकन होने के बाद आगे के कार्य होंगे। दूसरे चरण में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के तीन विषयों  एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री की किताबें हिंदी में तैयार करवाई जाएंगी। यह काम पूरा करने के लिए 3 समितियां गठित की गई हैं।

    मुख्यमंत्री ने 26 गणतंत्र दिवसस पर की थी घोषणा

    बता दें कि- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जनवरी के मौके पर प्रदेशवासियों के नाम दिए अपने संदेश में राज्य में एमबीबीएस सहित अन्य चिकित्सा शिक्षा हिन्दी माध्यम में देने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी थी।

    ]]>
    Wed, 09 Feb 2022 05:46:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा के आवेदन का आखिरी अवसर, 6 फरवरी तक प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन, विलंब शुल्क 10 हजार रुपए https://acntimes.com/Last-chance-to-submit-class-10th-12th-form-6th-February https://acntimes.com/Last-chance-to-submit-class-10th-12th-form-6th-February एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध प्रदेश के सभी विद्यालयों की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2021-22 की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। विद्यार्थी 6 फरवरी तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

    माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10वीं और 12वीं के आवेदन शुल्क विलंब शुल्क के साथ प्रस्तुत किए जा सकते हैं। मंडल ने इसके लिए 900 रुपए शुल्क नियत किया है। इसकके अलावा विलंब शुल्क 

    इच्छुक सभी विद्यार्थी 6 फरवरी 2022 तक परीक्षा आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने के लिए निर्धारित शुल्क 900 रुपये नियत है। इसके अलावा विलंब शुल्क 10 हज़ार है जिसे चुका कर आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। तारीख निकलने के बाद आवेदन पत्र मान्य नहीं किए जाएंगे।

    ]]>
    Sat, 05 Feb 2022 00:20:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्य प्रदेश में 1 फरवरी से फिर खुल जाएंगे स्कूल, 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने का सीएम शिवराज ने किया ऐलान, देखें विभागीय आदेश... https://acntimes.com/Schools-will-reopen-in-Madhya-Pradesh-from-February-1 https://acntimes.com/Schools-will-reopen-in-Madhya-Pradesh-from-February-1 एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 फरवरी से स्कूल पुनः खोलने की घोषणा कर दी है। कोविड के चलते बंद किए गए स्कूलों को खोलने का निर्णय चिकित्सा विशेषज्ञोंसे परामर्श के बाद लिया गया है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्कूल खोलने का ऐलान सोमवार को किया। उन्होंने कहा है कि स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि 1 फरवरी, 2022 से स्कूल फिर से खोले जाएंगे। कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित की जाएंगी। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे।

    बता दें कि, शनिवार को हुई कोरोना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही स्कूल खोलने का फैसला लेने की बात कही थी। इसके बाद सोमवार को जब प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने भी मुख्यमंत्री द्वारा इस बारे में निर्णय लिए जाने की बात कही थी। गौरतलब है कि सरकार दूसरे राज्यों के स्कूल खोलने के फैसलों पर नजर रखे हुए है।

    यहां भी 1 फरवरी से खुलेंगे स्कूल

    प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के अनुसार प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में हैं। यहां एक्टिव केस के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इसी के चलते 1 फरवरी से पुनः स्कूल खोलने की घोषणा की। मप्र के अलावा तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा में भी 1 फरवरी से स्कूल खुल रहे हैं। इसी तरह राजस्थान में 10वीं और 12वीं के परीक्षाएं 1 फरवरी से होने वाली हैं। बेंगलुरू में तो 31 जनवरी से ही स्कूल खुल चुके हैं।

    ]]>
    Mon, 31 Jan 2022 17:29:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जिला स्तरीय उत्कृष्ट स्कूल और मॉडल स्कूलों की 9वीं कक्षा में प्रवेश की चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करें, 31 जनवरी है आखिरी तारीख https://acntimes.com/The-last-date-for-online-application-for-the-9th-Entrance-Selection-Examination-of-District-Level-School-of-Excellence-and-Model-Schools-is-31-January https://acntimes.com/The-last-date-for-online-application-for-the-9th-Entrance-Selection-Examination-of-District-Level-School-of-Excellence-and-Model-Schools-is-31-January एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं विकासखण्ड स्तरीय मॉडल स्कूलों में कक्षा 9वीं में प्रवेश चयन परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। शैक्षणिक सत्र 2022-22 में  प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

    समन्वयक संस्था के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने बताया आवेदन एम. पी. ऑनलाइन पर कियोस्क या स्वयं डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से समस्त शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। कुल 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा। आवेदन के समय विद्यार्थी की कक्षा 7वीं की अंकसूचीजन्म प्रमाण-पत्रजाति प्रमाण-पत्रविकलांगता प्रमाण-पत्र (यदि हो तो)आधार कार्ड की छायाप्रतिआधार लिंक से मोबाइल (ओटीपी के लिए) एवं 1 पासपोर्ट साइज फोटो भी देना होंगे।

    ]]>
    Tue, 25 Jan 2022 01:11:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी, 28 जनवरी से प्रस्तावित परीक्षाएं यथावत, इसके शेड्यूल में नहीं हुआ बदलाव https://acntimes.com/Revised-notification-issued-regarding-Vikram-University-examinations https://acntimes.com/Revised-notification-issued-regarding-Vikram-University-examinations सोमवार को ही 20 जनवरी से होने वाली परीक्षाएं स्थगित किए जाने की जारी की गई थी अधिसूचना, कुछ ही घंटों में जारी की संशोधित अधिसूचना

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन द्वारा परीक्षा स्थगित किए जाने को लेकर जारी अधिसूचना में संशोधन किया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार 28 जनवरी से प्रस्तावित परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही आयोजित होंगी।

    विक्रम विश्विद्यालय के कुलसचिव द्वारा सोमवार देर शाम नई अधिसूचना जारी की गई। इसके अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा सिर्फ 20 जनवरी से 28 जनवरी के मध्य होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। इसकी वजह इस अवधि में प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखें होना है। प्रायोगिक परीक्षाओं के चलते 20 जनवरी से 27 जनवरी तक प्रस्तावित मुख्य परीक्षाओं को स्थगित कर आगामी दिनों में कराने का निर्णय लिया गया है।

    कुलसचिव के अऩुसार 28 जनवरी व इसके बाद की सभी परीक्षाएं यथावत पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। 20 जनवरी व उसके बाद की परीक्षाओं का कार्यक्रम शीघ्र ही जारी कियाएगा।

    गौरतलब है कि विश्विद्यालय द्वारा सोमवार को ही दोपहर में अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें 20 जनवरी से होने वाली परीक्षाएं स्थगित करने की सूचना दी गई थी। इसकी वजह अपरिहार्य कारण  बताया गया था। हालांकि थोड़ी ही देर बार संशोधित सूचना जारी की गई।

    ]]>
    Mon, 17 Jan 2022 23:22:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्वविद्यालय की 20 जनवरी से होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित, आगामी परीक्षा का कार्यक्रम शीघ्र होगा जारी https://acntimes.com/All-examinations-of-Vikram-University-postponed https://acntimes.com/All-examinations-of-Vikram-University-postponed एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा तत्काल प्रभाव से सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके लिए विद्यालय द्वारा सोमवार को अधिसूचना जारी की गई। फिलहाल नया परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

    विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा अधिसूचना में बताया गया है कि 20 जनवरी से शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। नया परीक्षा कार्यक्रम और समय सारिणी शीघ्र जारी की जाएगी।

    ]]>
    Mon, 17 Jan 2022 20:44:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    लघु वनोपज संग्रहण व इनसे उत्पाद तैयार कर सृजित कर सकते हैं रोजगार, वन विभाग में वानिकी के छात्रों के लिए आरक्षित हों पद& डॉ. राजेश्वरराव https://acntimes.com/National-Seminar-on-Education-Possibilities-and-Challenges-in-Forestry-Organized https://acntimes.com/National-Seminar-on-Education-Possibilities-and-Challenges-in-Forestry-Organized एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । लघु वनोपज का संग्रहण एवं उनके द्वारा महत्वपूर्ण उत्पाद को तैयार कर रोजगार का सृजन किया जा सकता है। वानिकी विषय का अध्ययन करने वाले छात्रों को वन विभाग में नियुक्ति हेतु कुछ पद सरकार को आरक्षित करना चाहिए। इससे वन एवं जैवविविधिता के संरक्षण हेतु कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होंगे।

    यह कहना है ऊष्णकटिबन्धीय वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर के निदेशक डॉ. जी. राजेश्वरराव का। डॉ. राव वानिकी :  शिक्षा, संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। उन्होंने देश में उपस्थित विभिन्न वन अनुसंधान संस्थान का उल्लेख करते हुए भारत में पाए जाने वाले वनों के प्रकार एवं उनेक संरक्षण पर प्रकाश डाला।

    संगोष्ठी का आयोजन विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के जीवविज्ञान संकाय द्वारा किया गया था। इसमें विभिन्न संस्थानों के लगभग 500 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों द्वारा सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वानिकी शिक्षा और अनुसंधान के महत्व से अवगत कराते हुए, वन संसाधन की उपयोगिता, रोजगार की संभावनाओं तथा सामने आने वाली चुनौतियाँ के समाधान के लिए जागृत करना एवं भविष्य के लिए वन संसाधन एवं संरक्षण हेतु वैज्ञानिक विधियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना रहा। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक एवं फ्रीप्रेस इन्दौर के जनरल मैनेजर अनिल विश्वकर्मा थे। मीडिया पार्टनर फ्रीप्रेस के वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लिम्बोदिया एवं निरुक्त भार्गव फ्रीप्रेस उज्जैन उपस्थित थे।

    कृषि क्षेत्र में 60 प्रतिशत रोजगार उपलब्ध, इसका जीडीपी का 14 फीसदी योगदान

    राष्ट्रीय संगोष्ठी के विशिष्ट वक्ता मेडिकैप्स विश्वविद्यालय इन्दौर के डीन प्रो. एस. डी. उपाध्याय थे। उन्होंने वानिकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. उपाध्याय ने कहा कृषि भारत की रीढ़ के समान है। कृषि प्रधान होने के कारण कोविड-19 संकटकाल समय में भारतीय अर्थव्यवस्था अन्य देशों की तुलना में कम प्रभावित हुई थी। भारत में कृषि क्षेत्र में 60 प्रतिशत रोजगार उपलब्ध है। यह क्षेत्र देश के जीडीपी में 14 प्रतिशत का योगदान देता है। भारत में अनाज, फल एवं सब्जी के उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। यदि पिछले कृषि इतिहास को देखे तो हरित क्रान्ति, सफेद क्रांति, गोल्डन क्रान्ति, पीली क्रांति सिल्वर एवं नीली क्रान्ति अधिक से अधिक भोज्य पदार्थों के उत्पादन हेतु समय-समय पर होती रही है। उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के भेाज्य पदार्थों के उत्पादन में वृद्धि भी दिखाई पड़ रही है।

    डॉ. उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि देश में अगली क्रान्ति मालवा क्षेत्र से जैवीय खेती के लिए हो सकती है। आपने विद्यार्थियों को बताया कि कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संम्भावनाएँ है। विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र, कृषि आधारित औद्योगिकी  इकाइयों, अनुसंधान प्रयोगशालाओं आदि में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त स्वयं की औद्योगिक इकाई स्थापित कर दूसरों को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक हो सकते हैं। 

    तीसरी मुख्य वक्ता उज्जैन संभाग की मुख्य वन संरक्षक उज्जैन संभाग कामलिका मोहन्ते (आईएफएस) ने वन विभाग में विद्यार्थियों हेतु उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। वन विभाग के द्वारा संचालित सामाजिक वानिकी, वाइल्ड लाइफ, बंवो मिशन एवं जैव विविधिता संरक्षण आदि विषय पर जानकारी प्रदान की। आपने जैव विविधिता एवं लघुवनोपज द्वारा रोजगार की संम्भावनाओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

    कृषि में मालवा की मुख्य भूमिका, छात्रों को नई तकनीक बता कर बढ़ा सकते हैं उत्पादन

    अध्यक्षीय उद्बोधन विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय ने दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। इसमें मालवा क्षेत्र की मुख्य भूमिका है। वैज्ञानिक विधियों द्वारा कृषि क्षेत्र में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं। आज हमारे किसान भाइयों को कृषि क्षेत्र में प्रयोग किए जाने वाले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की विधियों से अवगत कराया जाना जरूरी है। हमारे छात्र-छात्राएँ किसानों को नई-नई तकनीकों की जानकारी प्रदान कर उन्हें लगातार उन्नत खेती की ओर अग्रसर करते हुए अधिक उत्पादन प्राप्त कराया जा सकता है।

    प्रो. पाण्डेय ने बताया कि हमारे जंगलों में कई प्रकार के औषधीय गुण वाले पौधे उपलब्ध हैं। उनका व्यावसायिक उपयोग करते हुए रोजगार का सृजन किया जा सकता है। आपने स्पष्ट किया कि वनों में मशरुम की कई प्रजातियों  पाई जाती है। जिनके द्वारा औषधियों का निर्माण किया जाता है। मशरूम के द्वारा फर्नीचर, ईंट, लेदर, आदि का उत्पादन किया जा रहा है। आपने विद्यार्थियों को वन सम्पदा एवं जैवविविधिता के संरक्षण हेतु जनजागृति अभियान चलाने हेतु प्रेरित किया।

    मेडिकैप और विक्रम विश्विद्यालयों के बीच हुआ एमओयू

    इस अवसर पर मेडिकैप विश्वविद्यालय इन्दौर एवं विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के मध्य द्विपक्षीय समझौता ( एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। वन एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है, जो हमें प्रकृति के द्वारा प्रदान किया जाने वाला उपहार है। वन से हमें भोजन, लकड़ी, सांस लेने के लिए आक्सीजन, औषधियाँ एवं अन्य उपयोगी चीजें प्राप्त होती हैं। वन पृथ्वी की पारिस्थितिकी सन्तुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है। वही विभिन्न जन्तुओं के लिए आवास स्थल है। पृथ्वी में वन कुल भूमि का 31 प्रतिशत भाग को कवर करते है। भारत में कुल भूमि का 24.67 प्रतिशत वन क्षेत्र है। अतः स्पष्ट हैं कि वन बिना हम अपने जीवन और क्रिया कलापों की कल्पना भी नही कर सकते हैं। वनों के द्वारा रोजगार के अवसर निर्मित होते है। तथा देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति पर वनों का योगदान प्रमुख है। ऐसे तमाम पहलुओं पर चर्चा के लिए यह संगोष्ठी उपलब्धिपूर्ण सिद्ध हुई।

    स्वागत भाषण समन्वयक प्रो. डी. एम. कुमावत द्वारा तथा अतिथि परिचय सह समन्वयक प्रो. अलका व्यास एवं डॉ. सलिल सिंह ने दिया। सह समन्वयक विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक एवं कला संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा, सचिव डॉ. राजेश टेलर (विभागाध्यक्ष- कृषि विज्ञान अध्ययनशाला) एवं डॉ. सलिल सिंह (विभागाध्यक्ष- प्राणिकी एवं जैवप्रौद्योगिकी अध्यययनशाला) थे। राष्ट्रीय संगोष्ठी के सह आयोजक सचिव डॉ. अरविन्द शुक्ल एवं डॉ. शिवी भसीन थीं। प्रो. एच. पी. सिंह, प्रो. प्रेमलता चुटेल, डॉ. सुधीर कुमार जैन,  डॉ. प्रीति दास, डॉ. चित्रलेखा कडेल, डॉ. निहालसिंह, डॉ.जगदीश शर्मा, डॉ. पराग दलाल, डॉ. मुकेश वाणी,  डॉ. सन्तोष ठाकुर, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. मकवाना, डॉ. पूर्णिमा त्रिपाठी, जीव विज्ञान संकाय एवं कृषि विज्ञान संकाय के विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन करते हुए रूपरेखा प्रस्तुति प्रो. शर्मा ने दी।  आभार डॉ. टेलर ने माना।

    ]]>
    Tue, 28 Dec 2021 00:09:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    'वानिकी : शिक्षा, अवसर एवं चुनौतियाँ' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 27 दिसम्बर को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में   https://acntimes.com/National-Seminar-on-Forestry-Education-Opportunities-and-Challenges https://acntimes.com/National-Seminar-on-Forestry-Education-Opportunities-and-Challenges कृषि एवं जीव विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को वन संपदा के प्रभावी उपयोग एवं उनके संरक्षण के बारे में प्राप्त होगी महत्त्वपूर्ण जानकारी

    एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान संकाय द्वारा 'वानिकी : शिक्षा, अवसर एवं चुनौतियाँ' पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 27 दिसम्बर को पूर्वाह्न 11:30 बजे शलाका दीर्घा सभागार में होगा।

    मालवा क्षेत्र में वन अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान केंद्र, जबलपुर के साथ द्विपक्षीय समझौता (एमओयू) किया गया है। इसके अन्तर्गत 27 दिसम्बर को वानिकी : शिक्षा, अवसर एवं चुनौतियाँ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हो रहा है। इसमें जीव विज्ञान संकाय के सभी विभागों के शिक्षक शोधार्थी और विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

    मुख्य अतिथि डॉ. जी.राजेश्वर राव (निदेशक - उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर) होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. डी. उपाध्याय (डीन - कृषि संकाय, मेडि कैप्स यूनिवर्सिटी, इंदौर) एवं कमलिका मोहंता (मुख्य वन संरक्षक - आईएफएस) का व्याख्यान होगा। अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय करेंगे।

    कार्यक्रम से कृषि एवं जीव विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को वन संपदा के प्रभावी उपयोग एवं उनके संरक्षण के बारे में विस्तार से महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आयोजन के समन्वयक प्रो. डी. एम. कुमावत एवं डॉ. राजेश टेलर ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में सहभागिता के लिए प्रबुद्धजन, शिक्षकों, शोधार्थी, विद्यार्थीगण से अनुरोध किया है।

    ]]>
    Sat, 25 Dec 2021 00:29:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम की बेटी भव्या तिवारी को मिले दो गोल्ड मेडल, मप्र के राज्यपाल मंगूभाई व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित https://acntimes.com/Ratlams-daughter-Bhavya-Tiwari-got-two-gold-medals-MP-Governor-Mangubhai-honored-her https://acntimes.com/Ratlams-daughter-Bhavya-Tiwari-got-two-gold-medals-MP-Governor-Mangubhai-honored-her विक्रम विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में किया गया सम्मानित, एक मेडल एलएलबी की मेरिट तथा एक विश्वविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए दिया गया 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम / उज्जैन । शहर की बेटी व प्रतिभाशाली छात्रा भव्या तिवारी ने विक्रम यूनिर्वसिटी उज्जैन की सर्वश्रेष्ठ छात्रा और एलएलबी की प्रावीण्य सूचि में पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए भव्या को उज्जैन स्थित  दो गोल्ड मेडल से नवाजा गया। मेडल राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने प्रदान किया।

    विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का 25वां दीक्षांत समारोह स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल थे। अन्य अतिथियों में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व विधायक पारस जैन थे। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी व शिक्षिका निकिता तिवारी की बेटी भव्या को दो गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।

    बचपन से ही पढ़ाई में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली भव्या को एक गोल्ड मेडल एलएलबी की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने के और दूसरा दूसरा गोल्ड मेडल विश्वविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में दिया गया। समारोह में बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मननकुमार मिश्रा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेशकुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    इन्होंने दी भव्या को बधाई

    छात्रा भव्या तिवारी की उपलब्धि पर रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव मुकेश गोस्वामी, एडवोकेट सुनील पारिख, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मंसूर अली पटोदी, समाजसेवी रईस मेव, सुरेश त्रिवेदी, इफ्तेखार खान (गट्टू भाई), दीपक शर्मा, आशीष तिवारी, चांद खान, मनोज शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने भव्या को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    ]]>
    Fri, 24 Dec 2021 23:04:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रम विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षान्त समारोह आज, आयोजन की दो बार हुई रिहर्सल, राज्यपाल मंगूभाई पटेल करेंगे अध्यक्षता  https://acntimes.com/Vikram-Universitys-25th-convocation-today https://acntimes.com/Vikram-Universitys-25th-convocation-today स्वर्ण जयंती सभागार में होगा दीक्षान्त समारोह, उच्च शिक्षा म.प्र. शासन के मंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य आतिथि

    एसीएन टाइम्स @ उज्जैन ।  विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का पच्चीसवां दीक्षान्त समारोह 22 दिसम्बर को होगा। इस दौरान पीएचडी उपाधि धारकों और प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल मंगूभाई पटेल करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव, मंत्री- उच्च शिक्षा, म.प्र. शासन होंगे। दीक्षांत भाषण मनन कुमार मिश्रा, चेयरमैन बार कौंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली देंगे।

    विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. प्रशांत पुराणिक ने बताया समारोह सुबह 11 बजे से विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में होगा। अन्य अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारसचन्द्र जैन होंगे। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय आशीर्वचन प्रदान करेंगे। दीक्षान्त समारोह की रिहर्सल 21 दिसम्बर को दो बार की गई।  विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कार्यपरिषद् के सदस्यों ने दीक्षान्त समारोह में प्रबुद्धजन से शामिल होने का आह्वान किया है।

    131 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, उपाधियां और स्वर्ण पदक दिए जाएंगे

    प्रो. पुराणिक ने बताया विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पच्चीसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए 131 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया है। इसमें 2020 के पीएचडी की उपाधि धारकों को डिग्री और 2020 की स्नातक परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त अभ्यर्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। 2020 की स्नातकोत्तर परीक्षाओं की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त अभ्यर्थियों को उपाधियाँ और  स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

    समारोह में सम्मिलित होने के लिए पात्र स्नातक स्तर के 23 विद्यार्थियों, स्नातकोत्तर स्तर के 58 विद्यार्थियों एवं पीएच डी के 116 विद्यार्थियों सहित कुल 197 पात्र विद्यार्थियों में से 131 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया है। इनमें पीएचडी के 83 स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के 48 विद्यार्थी सम्मिलित हैं। पंजीकृत विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह की रिहर्सल 21 दिसंबर को दो बार सुबह 11.00 बजे और शाम 4.00 बजे की गई। 

    समारोह में शामिल होने वालों के लिए शर्तें

    • दीक्षार्थियों को दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए सुबह 8.30  बजे तक अपना स्थान ग्रहण करना होगा।
    • आयोजन में कोविड-19 से संबंधित निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
    • विद्यार्थियों और लोगों को कोविड 19 सम्बंधी निर्देशों के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
    • साथ में फोटो परिचय-पत्र रखना जरूरी है।
    • दीक्षान्त समारोह की अवधि में मोबाइल फोन बंद रखना होगा।
    • बैग, ब्रीफकेस और खाद्य पदार्थ इत्यादि वर्जित है।
    • समारोह के समापन पर कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, अन्य अतिथि एवं अकादमिक शोभायात्रा के प्रस्थान के पश्चात् ही अपना स्थान छोड़ सकेंगे।
    ]]>
    Wed, 22 Dec 2021 00:35:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बढ़ गई आखिरी तारीख : अगर बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म हो गई है कोई गलती तो 15 जनवरी तक कर सकते हैं सुधार, तो जल्दी करें देर न हो जाए https://acntimes.com/Last-date-extended-for-correction-of-mistake-in-board-exam-application https://acntimes.com/Last-date-extended-for-correction-of-mistake-in-board-exam-application एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षाओं के आवेदन पत्र में रही गलती सुधारने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब 15 जनवरी तक ऑनलाइन गलती सुधारी जा सकती है।

    माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा नियंत्रक ने सोमवार को आदेश जारी किया। इसके अनुसार सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षाओं के आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरे गए थे। इनमें रही गलती सुधारने के लिए 15 दिसंबर आखिरी तारीख नियत की गई थी। इसके बाद भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट गलती सुधारने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसके चलते शिक्षा मंडल द्वारा आखिरी तारीख में बढ़ोतरी की गई है। अब 15 जनवरी तक गलती सुधारी जा सकती है। ऐसा उसी कियोस्क पर कर सकते हैं जहां से मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरा गया था।

    ]]>
    Mon, 20 Dec 2021 23:01:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल कॉलेज में आयकर विभाग ने की संगोष्ठी, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष कर का योगदान https://acntimes.com/Seminar-on-contribution-of-Direct-Taxes-in-nation-building-organized-at-Royal-College https://acntimes.com/Seminar-on-contribution-of-Direct-Taxes-in-nation-building-organized-at-Royal-College एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आयकर विभाग द्वारा रॉयल कॉलेज में 'राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष कर के योगदान' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता रतलाम के आयकर अधिकारी एस. आर. मीणा, आयकर निरीक्षक एल. आर. मीणा एवं वरिष्ठ कर सलाहकार दीपक पुरोहित तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री रहे।

    आयकर अधिकारी एस. आर. मीणा ने आयकर विवरणी भरने और उसके लाभों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण एवं जन कल्याण की योजनाओं की पूर्ति के लिए प्रत्यक्ष कर के योगदान को परिभाषित किया।

    वरिष्ठ कर सलाहकार दीपक पुरोहित ने आयकर एवं विभिन्न बचत योजनाओं और उसके महत्व बताए। उन्होंने अग्रिम कर के प्रावधानों और आयकर की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    संगोष्ठी में कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. मनीष सोनी, प्रो. जाकिर हुसैन खिलजी, प्रो. कीर्ति शर्मा एवं स्नातक तथा स्नातकोत्तर के विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन प्रो. कपिल केरोल ने किया। आभार आयकर विभाग के ऋिषिराज मीणा ने माना।

    ]]>
    Fri, 17 Dec 2021 01:24:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    स्मार्टफोन से सीखें 22 भारतीय भाषाएं, टेस्ट पास कर भारत सरकार से सर्टिफिकेट भी प्राप्त करें, मोबाइल गेम की तरह है लैंग्वेज लर्निंग https://acntimes.com/Learn-22-Indian-languages-from-smartphone-Education-Ministry-has-prepared-Bhasha-Sangam-Mobile-App https://acntimes.com/Learn-22-Indian-languages-from-smartphone-Education-Ministry-has-prepared-Bhasha-Sangam-Mobile-App Language Learning App. : अगर आप देश के विभिन्न राज्यों की भाषाएं सीखना चाहते हैं तो सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आप की मुश्किल आसान कर दी है। सरकार ने एक मोबाइल एप शुरू किया है जिसे डाउनलोड कर आप देश के अलग-अलग क 22 भाषाएं सीख सकते हैं। सीखने के बाद टेस्ट देकर सरकार से सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकते हैं। 

    भारत सरकार ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ (Ek Bharat Shreshtha Bharat) के तहत देशवासियों की सुविधा के लिए मोबाइल एप बनाया है। भाषा संगम (Bhasha Sangam) नाम के इस एप की मदद से आप 22 तरह की भाषाएं सीख सकते हैं। सरकार ने इसे महत्वाकांक्षी अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत बनाया है। इसके साथ ही यदि आप एक प्रश्नोत्तरी पास कर लेते हैं तो सरकार द्वारा एक सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी का आयोजन और सर्टिफिकेट MyGovIndia द्वारा दिया जाएगा।

    ये भाषाएं सीख सकते हैं एप से

    शिक्षा मंत्रालय द्वारा भाषा संगम एप शुरू करने का उद्देश्य स्कूली बच्चों को संविधान में दी गई गई भारतीय भाषाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। एप हर भाषा में उपलब्ध है जिससे उसे कोई भी डाउनलोड कर उपयोग कर सकता है। आपकी सुविधा के लिए एप में 22 भाषाएं शामिल की गई हैं। इनमें हिंदी के अलावा असमी, कन्नड़, कश्मीरी, बंगाली, गुजराती, कोंकणी, मलयालम, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, मणिपुरी, मराठी, सिंधी, तमिल, तेलुगु, ऊर्दू, बोडो, मैथिली, डोगरी और संथाली शामिल है। आप इससे संबंधित भाषा के शब्द, वाक्य रचना, संबंधित राज्यों की संस्कृति के बारे में जान सकते हैं।

    भाषा संगम एप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

    गेम की तरह उपयोग करें एप और सीखें भाषा

    • शिक्षा मंत्रालय ने भाषा संगम एप को ठीक उसी तरह तैयार किया किया है जैसे लर्निंग एम होते हैं। इससे कोई भी भाषा सीखना आसान है।
    • व्यक्तिगत आधार पर प्रश्न और उत्तर भी तैयार किए गए हैं। इससे भाषा सीखना आसान हो जाता है।
    • एप में डेली प्रैक्टिस की भी व्यवस्था है जिससे आप भाषा ज्ञान की गुणवत्ता भी जांच सकते हैं। इससे भाषा सीखने की गति भी परखी जा सकती है।
    • भाषा से जुड़े फ्रेज आसानी से समझाने के लिए चित्रों की मदद ली गई है जिससे लर्निंग रोचक है।
    • 44 यूनिक कैरेक्टर आपको देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति से परिचित करवाएंगे। इसके अलावा 500 सांस्कृतिक टिप्स भी हैं। ये अलग-अलग भाषाओं में हैं। इसका फायदा आपको संबंधित राज्य और अपने राज्य की संस्कृति से तुलना करने में मिल सकता है।
    • आप हर सवाल का जवाब देने के बाद फीडबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।
    • हर पाठ पूरा होने के बाद स्टार स्कोर भी पता चलेगा जिससे आपका रुझान भाषा सीखने के लक्ष्य की ओर बना रहेगा।
    • सीखने की गति और स्टार रैंकिंग आपको सरकार से सर्टिफिकेट दिलवाएगी। एप में आप खुद ही अपना टेस्ट ले सकते हैं। टेस्ट में पास होते ही ऑनलाइन सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा।
    ]]>
    Mon, 13 Dec 2021 18:34:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    निरीक्षण के दौरान 23 स्कूलों में मिली खामियां, संस्था प्रमुखों को सुधार के लिए जारी किए नोटिस https://acntimes.com/Instructions-for-improvement-issued-to-23-schools-on-finding-deficiencies https://acntimes.com/Instructions-for-improvement-issued-to-23-schools-on-finding-deficiencies कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया था स्कूलों का निरीक्षण

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा विभाग ने जिले के 23 स्कूलों के प्रमुखों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्कूलों की कमियों को सुधारने की चेतावनी दी गई है। चार स्कूल बंद पाए जाने पर उनके शिक्षकों और स्टाफ का वेतन भी काया गया है।

    कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों का सतत निरीक्षण किया गया। इस दौरान 23 स्कूलों में खामियां पाई गईं। विभाग द्वारा सभी स्कूलों के प्रमुखों को नोटिस जारी किए। इसमें स्कूल में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। सुधार नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

    इन संस्थाओं को जारी किए गए हैं नोटिस

    हायर सेकंडरी स्कूल : मुंदड़ी, आलोट, ताल, बांगरोद, हाटपिपलिया, बड़ावदा, धौंसवास, रतलाम क्रमांक-1।

    हाई स्कूल : विनोवा स्कूल रतलाम, हतनारा, बरडिया गोयल, सरसी, गुल बालोद, रत्तागिरी, प्रीतमनगर, दंतोड़िया, सागोद, इटावा माताजी, धमोतर, पलाश, कनेरी, गढ़गढ़िया।

    चार स्कूलों के शिक्षकों का वेतन काटा

    निरीक्षण के दौरान चार स्कूल बंद पाए गए थे। इससे संस्था के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर अनुपस्थित रहने के दौरान का वेतन भी काटा गया है। ये संस्थाएं हैं रतगढ़खेड़ा का हाईस्कूल, नगरा का हायर सेकंडरी, कुआंझागर का हाईस्कूल तथा करिया का प्राथमिक स्कूल शामिल हैं।

    ]]>
    Tue, 07 Dec 2021 00:13:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षा व संसाधन के निर्धारित मापदंड के कार्य के लिए विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन और टीएफआईआर जबलपुर में हुआ अनुबंध, विद्यार्थियों को होगा लाभ https://acntimes.com/Contract-signed-between-Vikram-University-and-TFRI-Jabalpur-to-work-for-education-resource https://acntimes.com/Contract-signed-between-Vikram-University-and-TFRI-Jabalpur-to-work-for-education-resource एसीएन टाइम्स @  उज्जैन । विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन और ऊष्ण कटिबंधीय वानिकी अनुसंधान (TFIR) जबलपुर के बीच बुधवार को एक अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत दोनों ही संस्थान शिक्षा संसाधन के निर्धारित मापदंड को लेकर कार्य करेंगे।

    अनुबंध पर हस्ताक्षर के दौरान ऊष्ण कटिबंधीय वानिकी अनुसंधान (TFIR) जबलपुर के निदेशक डॉ. जी. राजेश्वर राव और विक्रम विश्विद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय मौजूद थे। दोनों ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने बताया कि इससे विश्विद्यालय के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. फातिमा शिरीन, नीलू सिंह, मंगलायतन विश्विद्यालय जबलपुर के कृषि विभाग के संकायाध्याक्ष प्रोफेसर डॉ. एस. पी. तिवारी भी मौजूद थे। 

    ]]>
    Wed, 01 Dec 2021 20:43:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शत&प्रतिशत उपस्थिति के साथ सभी कॉलेज व विश्विद्यालय में जारी रहेगी पढ़ाई, प्रवेश से पहले विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान लेना जरूरी https://acntimes.com/Will-be-studying-in-colleges-and-universities-with-100-Percent-attendance https://acntimes.com/Will-be-studying-in-colleges-and-universities-with-100-Percent-attendance एसीएन टाइम्स @ रतलाम प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत भौतिक उपस्थिति के साथ शैक्षणिक गतिविधियाँ जारी रहेंगी। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ पुस्तकालय एवं स्नातक/स्नातकोत्तर सभी कक्षाओं के लिये छात्रावास खोले जाने और मेस व्यवस्था भी सुचारु रूप से चालू रहेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

    उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और छात्रावास में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं और समस्त स्टाफ को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना अनिवार्य किया गया है। प्राचार्य द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे शैक्षणिक, अशैक्षणिक कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ, जिन्हें दोनों टीके नहीं लगे हैं, उन्हें दोनों टीके लगवाए जाए। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है, यह सुनिश्चित किया जाए कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हों।

    छात्र-छात्राओं को घोषणा-पत्र व अभिभावकों की लिखित अनुमति जरूरी

    विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रवेश-द्वार पर प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान लिया जाएगा। शैक्षणिक परिसर में आवश्यक रूप से मास्क पहनना, हाथों को सेनेटाइज करना एवं शारीरिक दूरी का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के घोषणा-पत्र एवं माता-पिता/अभिभावकों की लिखित सहमति के आधार पर उपस्थिति स्वीकार्य होगी। उनके द्वारा एक बार दी गई सहमति पूरे सत्र के लिये मान्य होगी।

    ]]>
    Wed, 01 Dec 2021 00:51:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Alert for Admission : विक्रम विश्विद्यालय में किन विषयों की रिक्त सीटों के लिए होनी है काउंसिलंग, कब तक कर सकते हैं आवेदन, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर https://acntimes.com/vikram-university-issued-an-alert-for-admission https://acntimes.com/vikram-university-issued-an-alert-for-admission

    उज्जैन @ एसीएन टाइम्स . विक्रम विश्वविद्यालय ने रिक्त सीटों पर एडमिशन को लेकर आवेदन की आखिरी तारीख और काउंसलिंग की तारीखों का ऐलान किया है। इसमें एमसीए, एमबीए, बी. टेक., एलीमेंट्री सहित अन्य विषय शामिल हैं। विश्विविद्यालय द्वारा इस संबंध में जारी आदेश (Alert for Admission) ज्यों-के-त्यों यहां दिए जा रहे हैं। इन्हें पढ़ें और अपनी सीट और प्रवेश शुनिश्चित करें।

    Alert for Admission

    Alert for Admission

    Alert for Admission
    Alert for Admission

    ]]>
    Wed, 20 Oct 2021 01:02:35 +0530 Niraj Kumar Shukla