WWW.ACNTIMES.COM & : मध्यप्रदेश https://acntimes.com/rss/category/Madhya-Pradesh WWW.ACNTIMES.COM & : मध्यप्रदेश en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA एमपी ट्रांसको में लाइनमैन दिवस पर प्रदेश के लाइनमैन होंगे सम्मानित https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B4%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B4%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 Thu, 05 Mar 2026 16:58:44 +0530 Niraj Kumar Shukla खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली और भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B4%C2%B1&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B4%C2%B1&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 Thu, 05 Mar 2026 16:58:43 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रदेश की इंटरनेशनल रेसलर सुश्री प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेश वापसी के प्रयास हुए सफल https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B3&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B3&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 Thu, 05 Mar 2026 16:58:42 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B1%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B1%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 Thu, 05 Mar 2026 16:58:41 +0530 Niraj Kumar Shukla हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B1%C2%B9&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B1%C2%B9&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 Thu, 05 Mar 2026 16:58:40 +0530 Niraj Kumar Shukla प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B1%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B5%C3%8E%C2%B1%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/05/2026 Thu, 05 Mar 2026 16:58:40 +0530 Niraj Kumar Shukla बड़ी खबर ! मध्यप्रदेश में फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री घोषित, मप्र के वाणिज्यकर विभाग मंत्रालय का आदेश https://acntimes.com/film-shatak-declared-tax-free-in-madhya-pradesh https://acntimes.com/film-shatak-declared-tax-free-in-madhya-pradesh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के वाणिज्यिक कर विभाग मंत्रालय ने फिल्म शतक को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन ने इस फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। यानी अब इस फिल्म को देखने पर दर्शकों को इंटरटेनमेंट टैक्स नहीं देना होगा।

मध्यप्रदेश शासन के वाणिज्य कर विभाग मंत्रालय द्वारा जारी पत्र क्रमांक CT/7/0001/2026-Sec-1-05(CT) में बताया गया है कि आशीष मल्ल द्वारा निर्देशित हिन्दी फीचर फिल्म "शतक संघ के 100 वर्ष" को राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) से मुक्त कर दिया है। इससे फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स द्वारा उक्त फिल्म के लिए राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) की धनराशि को घटाकर दर्शकों को टिकट विक्रय किया जाएगा। फिल्म प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी।

[also_read ids="5377,2299,752,501" title="ये भी पढ़ें"]

यह भी दिया आदेश

जारी आदेश में बताया गया है कि सेवा प्रदाय पर देय एवं भुगतान किए गए राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के अंश के बराबर की राशि की राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी। प्रतिपूर्ति की राशि मुख्य लेखा शीर्ष 2040 से विकलनीय होगी। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि सिनेमाघरों / मल्टीप्लेक्स द्वारा दिनांक 03-03-2026 से 01-04-2026 में दर्शकों से राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) की धनराशि वसूल की गई हो, तो ऐसी राशि वापसी योग्य नहीं होगी। इस आदेश के क्रियान्वयन से संबंधित निर्देश पृथक से आयुक्त, वाणिज्यिक कर, मध्यप्रदेश, इंदौर द्वारा जारी किए जाएंगे।

[follow_us]

इस कारण किया गया टैक्स फ्री

शासन के अनुसार बता दें कि, फिल्म 19-02-2026 को रिलीज हुई थी। इसके कथानक, समाज उपयोगी गुणों तथा सांस्कृतिक उत्थान के दृष्टिगत फीचर फिल्म के मध्य प्रदेश में प्रदर्शन की अवधि दिनांक 03-03-2026 से 01-04-2026 तक के लिए टैक्स फ्री किया गया है। इस सेवा प्रदाय पर मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (क्रमांक 19 सन् 2017) के अधीन राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य राशि की प्रतिपूर्ति करते हुए सिने-दर्शकों को उक्त राशि की छूट प्रदान की गई है।

[also_read ids="5403,5140,725,176" title="ये भी पढ़ें"]

क्या है फिल्म शतक में

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का यह शताब्दी वर्ष (1925-2025) है। संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में की की थी। फिल्म शतक की कहानी भी यहीं से शुरू होती है और विषयवस्तु संघ के इतिहास, विचारधारा और विकास पर केंद्रित है।
  • फिल्म संघ के एक छोटे से समूह से लेकर एक विशाल संगठन बनने की यात्रा तथा उसके सामाजिक योगदान, बलिदान और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को दिखाया गया है। 
  • संघ के दूसरे सर संघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (श्री गुरुजी) के समय के दौरान की और संगठन की विचारधारा को भी केंद्र में रखा गया है।
  • महात्मा गांधी की हत्या के बाद संघ पर लगाए गए प्रतिबंध, आजादी के समय की चुनौतियों के साथ ही तत्कालीन राजनीतिक माहौल का चित्रण भी फिल्म में किया गया है।
  • फिल्म के निर्माता (Producers) वीर कपूर (Veer Kapoor), आशीष तिवारी (Ashish Tiwari) और निर्देशक (Director) आशीष मल (Ashish Mall) हैं। इसके प्रमुख कलाकार (Cast) सचिन पिलगांवकर (Sachin Pilgaonkar) और गोविंद पांडेय (Govind Pandey) हैं। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आवाज (voice-over) दी है।
  • फिल्म के निर्माण में AI (Artifical Intelligence) और VFX (Visual Effects) का बेहतर उपयोग किया गया है। यह एक प्रकार की संतुलित दस्तावेजी (documentary) प्रस्तुतित है।

[follow_us]

]]>
Tue, 03 Mar 2026 23:46:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B8%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B8%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 Tue, 03 Mar 2026 21:17:37 +0530 Niraj Kumar Shukla मऊगंज के डायल 112 हीरोज https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B8%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B8%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 Tue, 03 Mar 2026 21:17:36 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 Tue, 03 Mar 2026 21:17:34 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B5%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B5%C2%B6&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 Tue, 03 Mar 2026 21:17:33 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B3%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=03/03/2026 Tue, 03 Mar 2026 21:17:32 +0530 Niraj Kumar Shukla होली पर सरकार का उपहार ! MP के शासकीय कर्मचारियों का 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ेगा, अप्रैल से केंद्र सरकार के समान मिलने लगेगा भत्ता https://acntimes.com/mp-government-gift-on-holi https://acntimes.com/mp-government-gift-on-holi एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव की सरकार ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि का निर्णय लिया है। इससे अब मप्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान हो जाएगा। यह वृद्धि अप्रैल से लागू होगी और बढ़ा हुआ वेतन मई से मिलने लगेगा।

मप्र सरकार की कैबिनेट की बैठक रविवार को प्रदेश के बड़वानी जिले में संपन्न हुई। किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित इस बैठक में कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी है। उन्होंने कहा कि, आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर 58 प्रतिशत करने का निर्णय किया है। सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।

[follow_us]

पेंशनरों को भी मिलेगा 58 फीसदी भत्ता

कैबिनेट ने राज्य के पेंशनरों को भी राहत दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पेंशनर्स को जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58 प्रतिशत का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी को होली पर्व की बधाई भी दी।

किसानों के लिए 27 हजार 746 करोड़ खर्च होंगे

कैबिनेट में विशेष रूप से बड़वानी जिले की कृषि शक्ति को नया आयाम देने वाले दो माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं तथा एक आधुनिक कृषि मंडी के निर्माण की मंजूरी दी गई है। सीएम मोहन यादव के अनुसार किसानों के कल्याण के लिए 6 विभागों की 16 योजनाओं के लिए अहम् फैसले लिए गए हैं। इन पर सरकार 27 हजार 746 करोड़ रुपए खर्च करेगी। पिछली बार भगोरिया उत्सव में की गई घोषणा पानसेमल और वारणा को भी आज कृषि कैबिनेट में पूरा किया गया है। यानी सच्चा वादा - पक्का काम, यह हमारी सरकार की पहचान।

[follow_us]

बड़वानी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

  • बड़वानी में आधुनिक नवीन कृषि उपज मंडी बनाई जाएगी।
  • बड़वानी में खेतिया कृषि उपज मंडी को आदर्श कृषि उपज मंडी बनाएंगे।
  • वरणा ओर पानसेमल माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को मंजूरी।
  • भीलटदेव क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • सरसों फसल को भावांतर योजना में शामिल करने को मंजूरी।
  • मछली उत्पादन से जुड़े कारोबार में निवेश को लेकर नई मत्स्य पालन नीति लाने की तैयारी। 218.50 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
  • नई नीति में मछली उत्पादकों को कोल्ड चेन में निवेश, मार्केटिंग स्ट्रक्चर तैयार करने, रेफ्रिजरेटेड वैन खरीदने और मछलियों के फीड प्लांट लगाने पर सब्सिडी का प्रावधान होगा।
  • महाविद्यालयों में एग्रीकल्चर सब्जेक्ट पढ़ाने की तैयारी।
  • नेशनल शूटिंग चैंपियन वैष्णवी माहुले के पिता को शूटिंग अकादमी के लिए सीएम ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • सहकारी विभाग की अलग-अलग 4 योजनाओं के माध्यम से 8186 करोड़ की राशि का व्यय वित्त विभाग पर आएगा।
]]>
Mon, 02 Mar 2026 21:07:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
व्यापमं घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट में अब 23 मार्च को होगी सुनवाई, कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने दायर की थी याचिका https://acntimes.com/supreme-court-to-hear-vyapam-scam-case-on-march-23 https://acntimes.com/supreme-court-to-hear-vyapam-scam-case-on-march-23 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सुप्रीम कोर्ट में व्यापमं घोटाले को लेकर विचाराधीन याचिका पर अब 23 मार्च 2026 को पुनः सुनवाई होगी। कोर्ट में 27 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान आरोपित निर्णय की सर्टिफाइड कॉपी (C/C) और अनुवादित प्रतियों (O.T.) को दाखिल करने से छूट देने वाले आवेदनों पर भी विचार किया गया।

[follow_us]

रतलाम के पूर्व महापौर और मप्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पारस सकलेचा प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले को लेकर मप्र सरकार से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने इस मामले में मप्र हाई कोर्ट में भी वाद दायर किया था जो कि WP No. 20371/2023 होकर इस पर हाई कोर्ट ने गत 19 अप्रैल 2024 को फैसाला सुनाया था। इससे असंतुष्ट होकर सकलेचा ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली। यहां आई.ए. संख्या 205892/2024 आरोपित निर्णय की CC (सर्टिफाइड कॉपी) दाखिल करने से छूट और आई.ए. संख्या 205893/2024 O.T. (आदेश की अनुवादित प्रतियां) दाखिल करने संबंधी आवेदनों पर सुनवाई जारी है।

[also_read ids="3814,4183,4684,5392" title="ये भी पढ़ें"]

इन न्यायाधीश ने की सुनवाई

सकलेचा द्वारा दायर सिविल याचिका और आवेदनों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 27 फरवरी 2026 को सुनवाई की गई। सुनवाई न्यायाधीश प्रशांत किशोर मिश्रा तथा एन. वी. अंजारिया की खंडपीठ ने की। याचिकाकर्ता सकलेचा की ओर से वरिष्ठ अभिभाषक विवेक तन्खा, सर्वम रीतम खरे, विपुल तिवारी एवं इंद्रदेव सिंह ने बहस की। वहीं शासन की ओर से अभिभाषक सार्थक रायजादा, हरमीत सिंह‌ रुपराह एवं इला‌ शील आदि ने बहस की। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 23 मार्च 2026 नियत की है।

[follow_us]

]]>
Sat, 28 Feb 2026 22:58:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्रीमती सुलोचना रावत के स्वास्थ्य का जाना हालचाल https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B1%C2%B6%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B1%C2%B6%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 Sat, 28 Feb 2026 08:23:11 +0530 Niraj Kumar Shukla स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का सदैव किया जाएगा स्मरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B2%C2%B5%C2%B9&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B2%C2%B5%C2%B9&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 Sat, 28 Feb 2026 08:23:10 +0530 Niraj Kumar Shukla प्रदेश में पर्यावरण&संरक्षण के संदेश के साथ मनेगी होली https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B2%C2%B8%C2%B2&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B2%C2%B8%C2%B2&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 Sat, 28 Feb 2026 08:23:09 +0530 Niraj Kumar Shukla उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B3%C2%B2%C2%B0&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B3%C2%B2%C2%B0&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 Sat, 28 Feb 2026 08:23:08 +0530 Niraj Kumar Shukla क्रांति का तेजस्वी स्वर थे शहीद चंद्रशेखर आजाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B4%C2%B0%C2%B0&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B4%C2%B0%C2%B0&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 Sat, 28 Feb 2026 08:23:07 +0530 Niraj Kumar Shukla प्रधानमंत्री श्री मोदी राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का 28 फरवरी को अजमेर से करेंगे शुभारंभ https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B3%C2%B8%C2%B4&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B7%C3%8E%C2%B3%C2%B8%C2%B4&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/27/2026 Sat, 28 Feb 2026 08:23:07 +0530 Niraj Kumar Shukla उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B3%C3%8E%C2%B1%C2%B0%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/23/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B3%C3%8E%C2%B1%C2%B0%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/23/2026 Tue, 24 Feb 2026 00:19:36 +0530 Niraj Kumar Shukla पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B3%C3%8E%C2%B2%C2%B6%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/23/2026 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B6%C2%B0%C2%B2%C2%B2%C2%B3%C3%8E%C2%B2%C2%B6%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=02/23/2026 Tue, 24 Feb 2026 00:19:35 +0530 Niraj Kumar Shukla पत्रकार वार्ता : विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग का कल्याण करने वाला है प्रदेश का बजट &कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/budget-with-the-concept-of-developed-madhya-pradesh-minister-chetan-kashyap https://acntimes.com/budget-with-the-concept-of-developed-madhya-pradesh-minister-chetan-kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ सर्व वर्ग के कल्याण की भावना पूरी करने वाला बजट प्रस्तुत किया है। इसमें प्रदेश को अंतरिक्ष विज्ञान के नवीन क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश स्पेस टेक नीति-2026 का प्रभावी क्रियान्वयन प्रस्तावित है, वहीं लाड़ली बहनों के लिए 23,883 करोड़ का प्रावधान भी है। यह बजट ‘ज्ञानी’ (GYANII) अर्थात G - गरीब कल्याण, Y - युवा शक्ति, A - अन्नदाता, N - नारी शक्ति के साथ I - इन्फ्रास्टचर और I - इण्डस्ट्री को समर्पित है। सिंहस्थ के लिए 3,600 करोड़ का प्रावधान कर पहली बार आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना बनाते हुए उसके बजट का आंकलन किया गया है। प्रदेश की जीएसडीपी में गत वर्ष से लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि उत्साहजनक है।

यह बात कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। वे प्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर जिला भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी एवं सह प्रभारी नीलेश बाफना मंचासीन रहे। काश्यप ने मध्यप्रदेश के बजट पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2026-2027 के लिए 4.38 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया, जो कि वितीय वर्ष 2025-2026 के 4.21 लाख करोड़ की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। आगामी वर्ष में राजकोषीय घाटा 4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सरकार द्वारा कर्ज लिए जाने की प्रक्रिया पर बेबुनियाद सवाल उठाए जाते हैं जबकि कर्ज हमेशा पूंजी बढ़ाने के लिए काम में आता है और मध्यप्रदेश सरकार निर्धारित मापदण्ड अनुसार ही कर्ज ले रही है।

कृषि के लिए बिजली का ऐसा प्रावधान

मंत्री काश्यप ने बताया कि बजट में एमएसएमई को पर्याप्त बजट मिला है और पिछले वर्ष में उसकी कोई देयता बाकी नहीं है। प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की स्थापना के साथ पीएम मित्र पार्क और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का विकास जारी है। सरकार प्रत्येक विधानसभा में एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना चाहती है और इसके लिए 80 क्षेत्र चिह्नित हुए हैं, जहां योजना बनायी जा रही है। कृषि क्षेत्र में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल द्वारा 5 एच. पी. तक के कृषि पंप / प्रेशर तथा एक घरेलू कनेक्शन को निःशुल्क विद्युत उपलब्ध कराने हेतु प्रतिपूर्ति के अंतर्गत 5276 करोड़ प्रावधान किया गया है। दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत 335 करोड़ का प्रावधान, समर्थन मूल्य पर किसानों में फसल उपार्जन पर बोनस भुगतान हेतु 150 करोड़ का प्रावधान, सहकारी बैंक के माध्यम से कृषकों को आपातकालीन ऋण पर ब्याज अनुदान के अंतर्गत 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के अंतर्गत किसानों के लिए 3,000 करोड़ की लागत से सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध होंगे। पशुपालन के लिए 2364 करोड़, गौ-संवर्धन एवं पशुओं संवर्धन के लिए 620 करोड़ 50 लाख तथा मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के लिए 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। गौशालाओं को सरकार प्रति गौवंश 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए भी दे रही है।

80 लाख विद्यार्थियों को दिया जाएगा दूध

काश्यप ने बताया कि बजट में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़ वर्ग कि लिए 1691 करोड़, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 2857 करोड़ का प्रावधान है, तो आबादी भूमि पर ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत 46 लाख 63 हजार परिवारों को 50,000 करोड़ मूल्य की आबादी भूमि पर मालिकाना हक दिया जा चुका है। सरकार ने इस भूमि की रजिस्ट्री संबंधित परिवार के पक्ष में कराने और स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क का संपूर्ण व्यय वहन करने हेतु 3800 करोड़ का प्रावधान किया है। इसी प्रकार लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के अंतर्गत 1801 करोड़ का प्रावधान और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 के अंतर्गत 23,883 करोड़ का प्रावधान किया है। बजट में नवीन प्रस्तावित यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के अंतर्गत कक्षा 8 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से 80 लाख विद्यार्थियों की दुग्ध पैकेट वितरित किए जाने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना बदलेगी तस्वीर

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं संधारण के लिए 14742 करोड़ का प्रावधान है और 21630 करोड़ की मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना को मंजूरी दी गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में सड़क नेटवर्क का विस्तार होगा। प्रदेश में सड़क मरम्मत, ग्रामीण-शहरी सड़क नेटवर्क विस्तार और कनेक्टिविटी सुधार के लिए 12690 करोड़ आवंटित होंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जन भागीदारी के आधार पर धार, बैतूल और पन्ना में महाविद्यालयों हेतु नियुक्तियां हो चुकी हैं। श्योपुर, मुरैना, खरगोन, अशोकनगर, गुना, बालाघाट, टीकमगढ़, सीधी और शाजापुर में भी महाविद्यालय प्रारंभ करने की प्रक्रिया चल रही है।

972 पीएम ई-बसों की मिली स्वीकृति

काश्यप ने बताया कि लोक परिवहन के लिए पीएम ई-बस सेवा अंतर्गत कुल 972 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की स्वीकृति दी गई है। द्वारका नगर योजना अंतर्गत आगामी 3 वर्षों में 5 हजार करोड़ का निवेश लक्षित है। नगरीय क्षेत्रों में आवास के लिए 2316 करोड़, सड़क मरम्मत के लिए 349 करोड़, अमृत 2.0 में 3467 करोड़, नगरीय निकायों को मूलभूत सेवाओं हेतु एकमुक्त अनुदान के लिए बजट में 1057 करोड़ का प्रावधान है।

वीबी-जीराम-जी के तहत मिलेगा ज्यादा रोजगार

काश्यप ने बताया कि विकसित भारत जी राम जी कार्यक्रम के तहत 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोज़गार, 8,000 किलोमीटर सड़कों का पुनः डामरीकरण, 600 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन तथा 89,000 किलोमीटर सड़कों के संरक्षण का लक्ष्य है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में 2 लाख व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय निर्माण, 505 सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण, ग्राम पंचायत में विकास के लिए 3736 करोड़ प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 6850 करोड़, विकसित भारत, समृद्ध ग्राम योजना में 10428 करोड़, प्रधानमंत्री जनमन योजना (आवास) 900 करोड़, प्रधानमंत्री पूर्ण शुशिक्षित निर्माण एवं सहायक योजनाएं 1884 करोड़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं सहायक योजनाएं 807 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) 400 करोड़,  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 300 करोड़ का प्रावधान है।

]]>
Sat, 21 Feb 2026 21:28:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक&एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर स्थानीय परंपरागत उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा& मंत्री काश्यप https://acntimes.com/mp-msme-advisory-committee-meeting-concluded https://acntimes.com/mp-msme-advisory-committee-meeting-concluded सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग परामर्शदात्री समिति की बैठक

एसीएन टाइम्स @ भोपाल | एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि विभाग का प्रयास है कि जल्दी ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर स्थानीय परंपरागत उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा। मंत्री काश्यप विधानसभा स्थित समिति कक्ष में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, राजेश शुक्ला और सतीश मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री काश्यप ने बैठक को सार्थक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए सकारात्मक वातावरण बना है और देश विदेश के निवेशक मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि विभाग बायोटेक्नोलॉजी पार्क के निर्माण के परीक्षण के साथ ही रैंप योजना के तहत उद्यमियों का एक्सपोजर विजिट करवाकर उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने का काम करेगी।

मंत्री काश्यप ने विभाग के बजट में लगातार वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष किसान वर्ष है और विभाग खाद्य प्रसंस्करण आदि उद्योगों की स्थापना में समन्वय करेगा। उन्होंने कहा प्रदेश के शेष 79 विधानसभा क्षेत्रों में औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने का कार्य जारी है और इसके पूरा होते ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में औद्योगिक क्षेत्र हो जाएंगे।

समिति के सदस्यों ने विभागीय गतिविधियों को सराहा

समिति के सदस्य पूर्व मंत्री और विधायक सखलेचा ने 1700 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नवंबर तक की लगभग 750 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन और अनुदान राशि वितरण पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्री काश्यप को बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने 13 औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले एक वर्ष में 1150 औद्योगिक भूखंडों के वितरण को भी ऐतिहासिक बताते हुए विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने फेसिलिटेशन काउंसिल के कार्यों की भी प्रशंसा की।

13 नए औद्योगिक क्षेत्रों का हो रहा विकास

प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष 313 करोड़ रुपए की लागत से 13 नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है और यहां 305 हेक्टेयर क्षेत्र में 1622 भूखंड उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 50 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में 7 नए क्लस्टर भी बनाए गए हैं जिनमें 399 इकाइयां स्थापित होना और 8850 रोजगार उपलब्ध होना प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 तक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या में 29 और महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ये स्टार्टअप अब क्रमशः 6753 और 3236 हो गये हैं। सिंह ने गत बैठक के पालन प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण किया। समिति ने प्रतिवेदन की पुष्टि की।

स्टार्टअप को दिया जा रहा योजना का लाभ

प्रमुख सचिव ने बताया कि 1700 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को ₹750.86 करोड़ की प्रोत्साहन सहायता राशि का वितरण, 4800 से अधिक पॉवरलूम इकाइयों को ₹18 करोड़ की विद्युत रियायत, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत 9095 हितग्राहियों को ₹626.85 करोड़ की ऋण राशि बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराकर स्वरोजगार से जोड़ा गया। स्टार्टअप को भी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से लाभ दिए जाने की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 943 हितग्राहियों को ₹46.42 करोड़ मार्जिन का वितरण किया गया। 257 स्टार्टअप को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ₹1.59 करोड़ की वित्तीय सहायता एवं EIR अनुदान अंतर्गत 222 स्टार्टअप्स को 12 माह की अवधि के लिये रु. 2.6 करोड़ के लाभ स्वीकृत किया गया है। इस दौरान प्रदेश में रैंप गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा और 21 जीआई टैग के लिए किए गए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के संबंध में भी बताया गया।

]]>
Wed, 18 Feb 2026 23:52:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
RSS के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा और मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष को भेंट की ‘युग पुरुष बाबूजी’ पुस्तक https://acntimes.com/presented-the-book-yugpurusha-babu-ji-to-hitanand-sharma-and-pt-vishnu-rajoria https://acntimes.com/presented-the-book-yugpurusha-babu-ji-to-hitanand-sharma-and-pt-vishnu-rajoria एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । मालवा के गांधी के रूप में ख्यात पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की स्मृति आज भी स्वयं सेवकों और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय गणमान्यजनों के मन-मस्तिष्क में अंकित है। यही वजह है कि जब भी, जहां भी डॉ. पाण्डेय का जिक्र आता है तो वे उनके व्यक्तित्व एवं कृतीत्व की चर्चा किए बिना नहीं रहते। ऐसी ही प्रतिक्रिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा और मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया की भी डॉ. पाण्डेय के जीवन पर लिखी गई पुस्तक ‘युग पुरुष बाबूजी’ देखने के बाद रही।

मध्यप्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे शर्मा एवं परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. राजोरिया को पगडंडी पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक इसके लेखक नीरज कुमार शुक्ला ने भेंट की। इस दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष एवं मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के रतलाम जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे भी मौजूद रहे। शुक्ला ने दोनों जनप्रतिनिधिद्वय को बताया कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मालवा में जनसंघ का दीप प्रज्ज्वलित करने वाले डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय के विराट जीवन से जुड़ी जानकारियों को पुस्तक के रूप में संकलित करने का एक असाध्य कार्य टीम पगडंडी (पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला, मुकेश पुरी गोस्वामी एवं अदिति मिश्रा) द्वारा किया गया है। इस कार्य में टीम पगडंडी को करीब 3 वर्ष का समय लगा।

अब इत्मिनान से पढ़ूंगा पुस्तक- शर्मा

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री से अपने मूल संगठन आरएसएस में वापसी करने वाले हितानंद शर्मा ने डॉ. पाण्डेय की जनसेवा का जिक्र करते हुए उनके पल-पल जीवन को संकलित करने के लिए टीम पगडंडी द्वारा किए गए प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि एक स्वयं सेवक के लिए आमजन की सेवा ही सर्वोपरि है। शर्मा ने कहा कि समय की कमी के कारण पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान लेखकों से मिलना संभव नहीं हो सका था किंतु अब मैं इत्मिनान से पूरी पुस्तक पढ़ूंगा। पुस्तक भेंट करने के दौरान शर्मा के साथ भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेश आर्य, नागदा-खाचरोद विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान भी मौजूद थे।

पुस्तक विमोचन समारोह में भी उपस्थित थे शर्मा

बता दें कि, पुस्तक ‘युग परुष बाबूजी’ का विमोचन मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जावरा में आयोजित एक समारोह में किया था। इस समारोह में भाजपा के तत्कालीन संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवाड़ा, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक एवं डॉ. लक्ष्मीनायाण पाण्डेय के विधायक पुत्र डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद थे।

जनसेवा के क्षेत्र में पुरोधा थे डॉ. पाण्डेय- पं. राजोरिया

(मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया को पुस्तक 'युग पुरुष बाबूजी' भेंट करते टीम पगडंडी के सदस्य एवं लेखक नीरज कुमार शुक्ला।)

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. राजोरिया तो ‘युग पुरुष बाबूजी’ पुस्तक देखने के बाद एक पल के लिए ख्यालों में ही खो गए। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक संग्रहणीय है जो सेवा के क्षेत्र को चुनने वालों के लिए एक प्रकार की मार्गदर्शिका साबित होगी। पं. राजोरिया ने डॉ. पाण्डेय के कार्यों और जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि ‘पुरोधा’ शब्द डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय जैसे साधकों के लिए है और उनके जीवन को पुस्तक के रूप में सहेजकर इसके लेखकों ने एक पुनीत कार्य किया है।

ग्राहक पंचायत और परशुराम कल्याण बोर्ड के काम बताए

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष एवं मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के रतलाम जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने पं. शर्मा और पं. राजोरिया से चर्चा की। उन्होंने रतलाम जिले में ग्राहक पंचायत तथा परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने इसी तरह जनहित के कार्य निरंतर करते रहने की बात कही।

]]>
Fri, 13 Feb 2026 21:16:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
खबर पुलिस विभाग की ! मप्र के 41 ASI के तबादले, स्वयं के निवेदन और व्यय पर किया गया है तबादला https://acntimes.com/mp-41-asi-transferred https://acntimes.com/mp-41-asi-transferred एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र के पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश 41 कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। स्थानांतरित होने वाले सभी सहायक उप निरीक्षकों को उनके स्वयं के निवेदन और व्यय पर उनके द्वारा चाही गई जगह पर स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा अनुमोदित तबादला सूची विशेष महानिदेशक (प्रशासन) द्वारा जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि स्थानांतरित सहायक उप निरीक्षकों को संबंधित इकाई के अंदर कार्य आवंटन इकाई प्रमुख द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों की आमद होने के बाद किया जाएगा। इसके लिए मप्र शासन के गृह विभाग के पत्र एफ-1-73/1998/ब-2/दो, दिनांक 14.2.2007 एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के पृष्ठांकन क्रमांक पुमु/1/भापुसे/379/2007, दिनांक 19.2.2007 का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यमुक्त करने के लिए निर्देश

विशेष महानिदेशक (प्रशासन) ने मप्र शासन, सामान्य प्रशासन विभागके आदेश क्रमांक/एफ 6-1/2004/एप/9/भोपाल, दिनांक 29.4.2025 द्वारा जारी स्थानांतरण नीति 2025 के बिंदु क्रमांक 42 के अनुसार अधिकारी को समयावधि में कार्यमुक्त करने के निर्देश भी दिए हैं। यह भी कहा गया है कि यदि शासकीय सेवक निलंबन में हो तो उन्हें कार्यमुक्त न करते हुए पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया जाए।

]]>
Fri, 13 Feb 2026 20:17:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
हाई कोर्ट ने दिया झटका ! लाडली बहना योजना को लेकर कांग्रेस नेता पारस सकलेचा की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा& यह शासन का वैधानिक मामला, सुनवाई नहीं हो सकती https://acntimes.com/mp-hc-dismisses-congress-leader-paras-saklechas-plea-on-ladli-behna-yojana https://acntimes.com/mp-hc-dismisses-congress-leader-paras-saklechas-plea-on-ladli-behna-yojana एसीएन टाइम्स @ इंदौर । मप्र उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने रतलाम के पूर्व महापौर और प्रदेश के कांग्रेस नेता पारस सकलेचा की लाडली बहना योजना के संबंध में दायर याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश विजय कुमार शुक्ला तथा न्यायाधीश आलोक अवस्थी की खण्डपीठ ने कहा कि, यह शासन का वैधानिक मामला है, इस पर सुनवाई का कोई न्यायोचित कारण नहीं है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता सकलेचा ने लाडली बहना योजना में‌ नए पंजीयन प्रारंभ करने, लाडली बहना को हितलाभ रुपए 3000 प्रति माह देने तथा न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम उम्र जीवन पर्यंत करने के लिए उच्च न्यायालय में वाद दायर किया था। सकलेचा की ओर से‌ वरि‌ष्ठ अभिभाषक विभोर खंडेलवाल ने न्यायालय से कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में जो पात्र हैं, एवं 20 अगस्त 2023 के‌ बाद यदि 21 वर्ष की उम्र को प्राप्त करती है, तो उसको योजना का हित लाभ नहीं दिया जाना संविधान के अनुच्छेद 14, समानता के अधिकार के विरुद्ध है। किसी सतत प्रवृत्ति की योजना में पंजीकरण को बंद नहीं किया जा सकता है। जब 18 साल में विवाह किया जा सकता है, मतदान किया जा सकता है तो लाडली बहना योजनो के लिए भी न्यूनतम उम्र 21 वर्ष के स्थान पर 18 वर्ष किया जाना चाहिए। याचिका पर सुनवाई न्यायाधीश विजय कुमार शुक्ला तथा न्यायाधीश आलोक अवस्थी की खण्डपीठ ने की।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता का तर्क

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि 20.08.2023 से योजना के अंतर्गत नए पंजीकरण बंद करना, जबकि यह योजना सतत (continuing nature) है, अवैध, मनमाना और भेदभावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण व आर्थिक स्वतंत्रता के लिए लाई गई थी तथा इसके 1.26 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं। इसके बावजूद, राज्य सरकार द्वारा नए पात्र महिलाओं के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण बिना किसी वैधानिक आधार के बंद कर दिए गए। यह भी तर्क दिया गया कि समान स्थिति वाली महिलाओं को लाभ से वंचित करना शत्रुतापूर्ण भेदभाव (hostile discrimination) है और यह संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। अतः पंजीकरण पुनः प्रारंभ करने, आयु सीमा में संशोधन करने तथा योजना का लाभ सभी महिलाओं को देने हेतु निर्देश मांगा गया।

शासन के अधिवक्ता का तर्क

शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता सुदीप भार्गव एवं प्रद्युम्न कीबे ने न्यायालय के समक्ष सकलेचा‌ की‌ सभी‌ मांग का विरोध करते हुए कहा कि यह सरकार का विशेषाधिकार है, और सरकारी योजना का क्रियान्वयन न्यायालय के हस्तक्षेप का विषय नहीं है। इसे मान्य करते हुए न्यायालय ने सकलेचा की याचिका बर्खास्त कर दी। न्यायालय ने कहा कि इस याचिक पर सुनवाई  का कोई‌ न्यायोचित कारण नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट की लेंगे शरण 

याचिकाकर्ता सकलेचा ने कहा है कि वे उच्च न्यायालय इंदौर के निर्णय के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय में वाद दायर करेंगे। सकलेचा के अनुसार मतदान, विवाह सहित कई अधिकार महिलाओं को 18 वर्ष की उम्र में ही मिल जाते हैं, अतः योजनाओं के लाभ के लिए भी 21 वर्ष के बजाय 18 वर्ष की आयु को पात्र माना जाना चाहिए।

]]>
Wed, 11 Feb 2026 20:25:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
भाजपा के जिला प्रभारियों की सूची जारी, जानिए& किसे कहां की मिली जिम्मेदारी https://acntimes.com/mp-bjp-district-in-charge-appointed https://acntimes.com/mp-bjp-district-in-charge-appointed एसीएन टाइम्स @ रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल द्वारा अनुशंसित सूची शनिवार को प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने जारी की।

]]>
Sat, 07 Feb 2026 20:55:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
जनसंघ व भाजपा की वैचारिक यात्रा, संघर्ष और संगठन निर्माण की गाथा है ‘युग पुरुष बाबूजी’ पुस्तक, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की लेखकों की प्रशंसा https://acntimes.com/yug-purush-babuji-is-the-story-of-the-struggles-of-the-jan-sangh-and-the-bjp https://acntimes.com/yug-purush-babuji-is-the-story-of-the-struggles-of-the-jan-sangh-and-the-bjp पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, पं. जोशी, कश्मीर समस्या, राफैल डील, भ्रष्टाचार और आपातकाल से जुड़े संजीदा और रोचक किस्से हैं शामिल

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की वैचारिक यात्रा, संघर्ष और संगठन निर्माण की गाथा को सहेजने वाली पुस्तक ‘युग पुरुष बाबूजी’ पर की गई मेहनत वर्तमान समय में असाध्य कार्य समान है। लेखकों ने यह मेहनत बेहद ईमानदारी से की है जो इस पुस्तक में परिलक्षित होती है। यह कहना है पद्मभूषण, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष तथा 8 बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन ‘ताई’ और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा 7 बार लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहे सत्यनारायण जटिया का।

मालवा के गांधी के नाम से ख्यात, तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. कैलासनाथ काटजू को पराजित कर इतिहास रचने वाले भारतीय जनसंघ के सिपाही स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष बाबूजी’ के लेखकों (रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शुक्ला तथा पत्रकार अदिति मिश्रा ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष महाजन और पूर्व केंद्रीय मंत्री जटिया को भेंट की। इस दौरान जनप्रतिनिधिद्वय ने डॉ. पांडेय के जीवन को पुस्तक के रूप में किए गए संकलन, लेखन और शोधपरक प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।

(पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन 'ताई' को 'युग पुरुष बाबूजी' पुस्तक भेंट करते हुए लेखक एवं पगडंडी पब्लिकेशन के डायरेक्टर पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला, मुकेश पुरी गोस्वामी एवं अदिति मिश्रा)

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने कहा कि ‘पुस्तक की भाषा और संरचना से स्पष्ट झलकता है कि लेखकों ने इस विषय पर गहन अध्ययन और गंभीर परिश्रम किया है। वहीं पूर्व मंत्री जटिया ने कहा कि ‘यह पुस्तक केवल एक व्यक्ति की जीवनी भर नहीं है, बल्कि मालवा अंचल की वैचारिक, सामाजिक और राजनीतिक यात्रा का सजीव चित्रण करने वाला दस्तावेज है। इसमें उस दौर की राजनीति, आमजन के जीवन और समय के साथ हुए बदलावों की स्पष्ट झलक मिलती है।

('युग पुरुष बाबूजी' पुस्तक भेंट करने के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया के साथ उपस्थित पुस्तक के लेखक एवं पगडंडी पब्लिकेशन के डायरेक्टर मुकेश पुरी गोस्वामी एवं अदिति मिश्रा)

कठिन दौर में जनसंघ की नींव थे बाबूजी

युग पुरुष बाबूजी पुस्तक डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की जीवन यात्रा पर आधारित है, जो बेहद कठिन दौर में मालवा और मध्यभारत में जनसंघ की रीढ़ बने। वे मंदसौर संसदीय क्षेत्र से आठ बार सांसद और मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। मध्यप्रदेश के गठन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. काटजू को पराजित कर विधायक बनने का ऐतिहासिक कीर्तिमान भी उनके नाम दर्ज है। डॉ. पाण्डेय मालवा में जनसंघ के पहले विजयी हस्ताक्षर माने जाते हैं। भारतीय राजनीति में सफल रहे तमाम नेताओं का जीवन डॉ. पाण्डेय के आदर्शों, उनके कार्यों और व्यवहार से प्रभावित रहा है।

शीर्षस्थ नेताओं के अंदरूनी किस्सों को सहेजे है पुस्तक

पुस्तक में 1940 से लेकर 2010 के तक जनसंघ के संघर्षपूर्ण दिनों से लेकर भारतीय जनता पार्टी में बदली परीस्थितियों का सत्य और सटीक वर्णन है। आपातकाल के दौर की परिस्थितियाँ, 80-90 के दशक में वैचारिक बदलाव, गुटबाजी की सुगबुगाहट, सन् 2000 के बाद भारतीय राजनीति में आए व्यापक बदलावों के साथ ही देश के शीर्षस्थ राजनेताओं के अंदरूनी और रोचक प्रसंग भी सभाहित हैं। तीनों लेखकों द्वारा इन्हें ठोस संदर्भों, घटनाओं और प्रत्यक्ष अनुभवों के आधार पर पुस्तक रूपी कैनवास में उकेरा है।

इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व मंत्री मुरलीमनोहर जोशी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, पं. कैलाश जोशी समेत राष्ट्रीय स्तर तक के राजनेताओं के डॉ. पाण्डेय से जुड़े रोचक प्रसंगों के साथ ही उनकी दूरदर्शिता बताते राफैल डील, आयुष बिल, कश्मीर समस्या सहित अनेक विषयों से संबंधित पुरानी रिपोर्ट्स भी शामिल हैं।

विमोचन के पल से ही मिल रही सराहना

‘पगडंडी पब्लिकेशन’ द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘युग पुरुष बाबूजी’ स्थानीय साहित्य, इतिहास को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसका विमोचन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पाठकों ने इस पुस्तक को सिर्फ राजनीति के संत डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय ‘बाबूजी’ पर लिखी गई परंपरागत जीवनी नहीं, बल्कि मालवा की वैचारिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में लेखकों द्वारा किया गया एक उत्कृष्ट प्रयास बताया है।

]]>
Thu, 05 Feb 2026 01:22:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
विकसित भारत&विकसित मप्र ! CM डॉ. यादव के नेतृत्व में निवेश और औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर प्रदेश, 2047 तक GDP 250 लाख करोड़ ले जाने का लक्ष्य &चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/madhya-pradesh-legislative-assembly-mission-2047-discussion https://acntimes.com/madhya-pradesh-legislative-assembly-mission-2047-discussion मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों के प्रति देश और दुनिया के उद्योगपतियों में आकर्षण

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक नए युग में प्रवेश कर चुका है और देश विदेश के निवेशक मध्यप्रदेश के प्रति आकृषित हुए हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य 2047 तक प्रदेश की जीडीपी 15 लाख करोड़ से 250 लाख करोड़ तक ले जाने का है।

मंत्री काश्यप विधानसभा के विशेष सत्र में सरकार की उपलब्धियों, आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना और मिशन 2047 की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत कर रहे थे। उन्हेंने बताया कि विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय विज़न के अनुरूप मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय किया है। इसमें प्रदेश को एक संतुलित, समावेशी और आत्मनिर्भर औद्योगिक अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करना, जहां युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिले, एमएसएमई सशक्त हों और निवेशकों को भरोसेमंद माहौल प्राप्त हो। इसी विज़न के साथ सरकार ने आगामी तीन वर्षों का मिशन तय किया है, जो अधोसंरचना, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, निवेश और नवाचार पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को केवल नीतियों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उसे ज़मीन पर परिणामों में बदला गया है।

पिछले दो वर्षों में निवेश और औद्योगिक विश्वास की मजबूती

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप ने बताया कि पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने औद्योगीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में स्थापित किया है। फरवरी 2025 में भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ने यह स्पष्ट कर दिया कि मध्यप्रदेश आज निवेशकों के लिए भरोसे, स्थिरता और दीर्घकालिक दृष्टि वाला राज्य बन चुका है। इसके साथ-साथ रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव, रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉनक्लेव (RISE), सेक्टर-विशिष्ट संवाद और देश-विदेश में आयोजित इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों, एमएसएमई इकाइयों और वैश्विक निवेशकों को सीधे संवाद का अवसर मिला। 

सीएम खुद कर रहे मॉनिटरिंग

इन सतत् प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश को लगभग 30.77 लाख करोड़ रु. के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 8.57 लाख करोड़ रु. के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। मंत्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं निवेश प्रोत्साहन की पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और निवेश अनुकूल 18 नई नीतियों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि निवेश केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि समयबद्ध रूप से उत्पादन और रोजगार में परिवर्तित हो।

आगामी तीन वर्षों का मिशन : अधोसंरचना, गति और विश्वास

काश्यप ने बताया कि सरकार की आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना अधोसंरचना विकास, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर आधारित है। वर्ष 2029 तक 35 नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, एक्सप्रेस-वे और कॉरिडोर आधारित औद्योगिक नोड्स का विकास, डीएमआईसी के अंतर्गत विक्रम उद्योगपुरी फेस-2 और इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को गति देना इस मिशन का प्रमुख हिस्सा है।

नए टर्मिनल और इनलैंड कंटेनर डिपो विकसित होंगे

लॉजिस्टिक्स को सशक्त बनाने के लिए नए कार्गो टर्मिनल और इनलैंड कंटेनर डिपो विकसित किए जाएंगे। प्लग-एंड-प्ले पार्क और रेडी-टू-यूज़ शेड्स के माध्यम से उद्योगों की त्वरित स्थापना सुनिश्चित की जाएगी। सभी G2B सेवाओं को पूरी तरह पेपरलेस करते हुए सिंगल विंडो सिस्टम Invest 3.0 के माध्यम से निवेशकों को पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं दी जा रही हैं।

मिशन 2047 : संतुलित और औद्योगिक अर्थव्यवस्था की दिशा में

मिशन 2047 के तहत मध्यप्रदेश को कृषि आधारित मजबूती के साथ उद्योग और सेवा क्षेत्र में संतुलित वृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। उद्योग क्षेत्र के योगदान को सशक्त करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को अधिक मूल्य संवर्धन, निर्यात और व्यापक रोजगार सृजन से जोड़ने का लक्ष्य है। सरकार का उद्देश्य है कि 2047 तक सेवा और उद्योग क्षेत्र का योगदान लगभग 75 प्रतिशत तक पहुंचे।

इन क्षेत्रों के लिए करेंगे आकर्षित

नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी, क्लीन टेक, सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे सनराइज सेक्टर्स में निवेश आकर्षित किया जाएगा। आईटी पार्क, साइबर सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क, रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन और लेदर क्लस्टर जैसी परियोजनाएं प्रदेश को भविष्य की अर्थव्यवस्था से जोड़ रही हैं।

रोजगार, एमएसएमई और उद्यमिता पर फोकस 

मुख्यमंत्री के विज़न का केंद्र रोजगार सृजन है। औद्योगिक कॉरिडोर, मेगा निवेश परियोजनाएं और एमएसएमई आधारित विकास के माध्यम से लाखों युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। एमएसएमई नीति, स्टार्टअप नीति और उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आगामी वर्षों में एमएसएमई के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश, रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने का लक्ष्य तय किया गया है।

आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश की ओर निर्णायक कदम

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास को केवल आंकड़ों की उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन के सशक्त माध्यम के रूप में आगे बढ़ा रहा है। आगामी तीन वर्ष प्रदेश के लिए निर्णायक सिद्ध होंगे, जिनमें अधोसंरचना, निवेश, नवाचार और रोजगार को एक साथ जोड़ते हुए मिशन 2047 की ठोस नींव रखी जा रही है।

ताकि आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और विकसित बने प्रदेश

उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश को ऐसा राज्य बनाना है जहां निवेशकों को नीति-स्थिरता और प्रशासनिक भरोसा मिले, युवाओं को अपने ही प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर उपलब्ध हों और एमएसएमई प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में और अधिक सशक्त बनें। इसी दिशा में किए जा रहे योजनाबद्ध प्रयास मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करेंगे।

कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग

पिछले दो वर्षों मध्यप्रदेश ने विकास और नवाचार की नई ऊँचाइयां छुई हैं। यह उपलब्धियां केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि हमारे परिश्रम, संकल्प और जनभागीदारी का प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश ने देश में स्किल सत्यापन एवं स्किल प्रशिक्षण में दूसरा, एनरोलमेंट, पंजीयन, प्रशिक्षण स्टायफंड वितरण (संख्या), ई-वाउचर, तथा ऋण वितरण (संख्या एवं राशि) में तीसरा, ऋण स्वीकृति (संख्या एवं राशि) में चौथा तथा टूलकिट वितरण में पाँचवां स्थान प्राप्त किया है। 48,063 ऋण प्रकरण स्वीकृत हुए, जिनकी राशि ₹ 436.34 करोड़ है। 42,559 प्रकरणों में ₹ 378.06 करोड़ का ऋण वितरित हुआ। 2,16,013 हितग्राहियों को कौशल विकास प्रशिक्षण मिला। 85,536 हितग्राहियों को टूलकिट और 2,45,513 हितग्राहियों को ई-वाउचर प्रदान किए गए। यह हमारी मेहनतकश जनता के आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम हैं।

इनको मिला जीआई टैग

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम और खादी बोर्ड ने मिलकर ₹ 65.10 करोड़ का विक्रय एम्पोरियम / प्रदर्शनियों के माध्यम से किया। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत विभाग के लिए चयनित जरी जरदोजी एवं जूट, लकड़ी के खिलौने, बाग प्रिंट, सीधी कारपेट, चंदेरी साड़ी, गुड़ दतिया एवं बटिक प्रिंट उज्जैन के उत्पादों की ब्रांडिंग एवं विपणन की सुविधा, विभाग की प्रमोशन, ब्रांड बिल्डिंग एवं विपणन अधोसंरचना योजना अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही है। हमारे शिल्पकारों की कला को सम्मान मिला है। डिण्डोरी का रॉट आयरन, उज्जैन का बटिक प्रिंट, ग्वालियर का कालीन शिल्प, बालाघाट की वारासिवनी साड़ी और जबलपुर का पत्थर शिल्प-इन सबको जी.आई. टैग प्राप्त हुआ। सीहोर के लकड़ी के खिलौने और नीमच का नांदना प्रिंट भी जल्द ही प्रमाणित होंगे। रोजगार सृजन में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लांच हुए उत्पाद

शासकीय वस्त्र प्रदाय योजना से 3132 बुनकरों को 1.27 लाख मानव दिवस का रोजगार मिला। ICDP और कौशल विकास योजनाओं से 1653 बुनकरों को प्रशिक्षण और उपकरण उपलब्ध कराए गए। 1710 हितग्राहियों को कौशल उन्नयन विकास कार्यक्रम से प्रशिक्षित किया गया। खादी और ग्रामोद्योग ने भी नई पहचान बनाई। ₹ 10.15 करोड़ का उत्पादन हुआ और 650 कतिन-बुनकरों को रोजगार मिला। 427 नए कतिन-बुनकरों को प्रशिक्षण देकर उत्पादन कार्य में जोड़ा गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर "कबीरा खादी" और "विंध्यावैली" ब्रांड को लॉन्च किया गया।

रेशम उत्पादन में भी बढ़ाया कदम

रेशम उत्पादन में भी मध्यप्रदेश ने कदम आगे बढ़ाए। निजी क्षेत्र में मलबरी पौधारोपण 439 एकड़, शासकीय रेशम केन्द्रों पर मलबरी पौधारोपण 276 एकड़ कुल 715 एकड़ में 3.51 किलोग्राम मलबरी ककून उत्पादन कर 5451 किसानों को लाभान्वित किया गया। 1388 ककून हितग्राहियों से 808.10 लाख टसर ककून उत्पादन कराया गया। पचमढ़ी में सिल्कटेक पार्क, मढ़ई में ईको टूरिज्म और मालाखेड़ी में ककून मंडी की स्थापना की गई।

संभावनाओं का नहीं, परिणामों का राज्य

मध्यप्रदेश आज केवल संभावनाओं का राज्य नहीं, बल्कि परिणामों का राज्य बन रहा है। सरकार की नीतियां, नेतृत्व की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक सुधार-तीनों मिलकर प्रदेश को उद्योग, निवेश और रोजगार का नया केंद्र बना रहे हैं। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि विकास का लाभ प्रदेश के हर जिले, हर युवा और हर परिवार तक पहुंचे। मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है- तेजी से, संतुलन के साथ और विश्वास के साथ।

]]>
Thu, 18 Dec 2025 18:56:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया अभिवादन, सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर दी बधाई https://acntimes.com/mp-cm-mohan-Yadav-and-chaitanya-kashyap-meet https://acntimes.com/mp-cm-mohan-Yadav-and-chaitanya-kashyap-meet एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप के श्यामला हिल्स स्थित निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री काश्यप ने सपत्नीक तिलक कर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। काश्यप दंपती ने सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की दो वर्ष की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।

]]>
Sun, 14 Dec 2025 23:09:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
अब खैर नहीं ! विधानसभा में बोधि इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी की प्रताड़ना व आत्महत्या के प्रयास की गूंज, जानें& विधायक राजेंद्र पांडेय के सवाल पर क्या बोले शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह https://acntimes.com/bodhi-international-school-ratlam-student-harassment-case-in-madhya-pradesh-assembly https://acntimes.com/bodhi-international-school-ratlam-student-harassment-case-in-madhya-pradesh-assembly एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम नगर के बोधि इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को प्रताड़ित करने और उसके द्वारा स्कूल भवन से कूद कर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला मप्र की विधानसभा में भी उठ गया है। मामला जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने उठाया। उनके सवाल पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह ने विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध गंभीर कार्रवाई की बात भी कही।

जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण सत्र के दौरान रतलाम नगर के निजी स्कूल (बोधि इंटरनेशनल स्कूल) में राष्ट्रीय  स्तर के खिलाड़ी को डराने से उसके द्वारा तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला उठाया। डॉ. पांडेय ने कहा कि स्कूल के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाना चाहिए। विगत दिनों निजी स्कूलों में वाशरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने का मामला भी सामने आया था। निजी स्कूलों में रेप जैसे मामले भी निरन्तर बढ़ते जा रहे हैं।

यह भी देखें... रतलाम के बोधि इंटरनेशनल स्कूल की छत से कूदा 8वीं का छात्र, दोनों पैर फ्रैक्चर, सिर में भी आई चोट, स्कूल प्रबंधन ने दी यह सफाई

कलेक्टर को मिलें नियंत्रण के अधिकार

विधायक पांडेय ने यह भी कहा कि निजी स्कूलों में किताबों, यूनिफॉर्म व फीस मनमाने ढंग से लिए जाने की प्रवृति बढ़ती जा रही है, जिन पर अंकुश लगाना आवश्यक है। इसलिए नवोदय व सेंट्रल स्कूल की तरह ही सीबीएसई से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर नियंत्रण के लिए जिला कलेक्टर को अधिकार दिए जाना चाहिए।

यह भी देखें... यह कैसी ‘बोधि’ ? बोधि इंटरनेशनल स्कूल का प्रबंधन पहले सिर्फ विद्यार्थी को ठहरा रहा था गलत, अब प्रिंसिपल का अस्थायी निलंबन कर जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली

मान्यता को लेकर दिया है नोटिस

डॉ. पांडेय के सवाल और चिंता पर शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह ने बताया कि रतलाम नगर के निजी स्कूल में घटित घटना के लिए दोषी प्राचार्य को अस्थायी निलम्बित किया गया है। पुलिस प्रकरण भी दर्ज किया है। एक कमेटी से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद गम्भीर कार्यवाई की जाएगी। इसके अलावा मान्यता निरस्त करने को लेकर नोटिस दिया गया है।

यह भी देखें... बंद होगा बोधि इंटरनेशनल स्कूल ? फर्जी न्यू रतलाम पब्लिक स्कूल को 10 रुपए प्रति वर्ग फीट पर आवंटित हुई थी जमीन, नगर निगम ने आवंटन निरस्त करने के लिए भेजा नोटिस

बन गई नई नीति

शिक्षा मंत्री सिंह ने यह भी बताया कि निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म, फीस व किताबों पर नियंत्रण करने के लिए नीति बनाई गई है। इन्हें मान्यता देने के लिए एनओसी जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ही दी जाती है। ऐसी गम्भीर शिकायतों पर एनओसी को वापस ले लिया जाएगा।

]]>
Fri, 05 Dec 2025 21:00:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ा बयान ! केंद्र सरकार ने दिए मध्य प्रदेश में महिलाओं से बलात्कार के झूठे आंकड़े, मुख्यमंत्री कर रहे विधानसभा को गुमराह& विधायक ग्रेवाल https://acntimes.com/rape-statistics-in-mp-are-false-pratap-grewal https://acntimes.com/rape-statistics-in-mp-are-false-pratap-grewal एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के उत्तर में स्वीकार किया है कि 2023 के महिला बलात्कार की एनसीआरबी की संख्या 6857 तथा अगस्त 2025 में प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न में दी गई संख्या 8120, दोनों सही है। मुख्यमंत्री ने यह भी माना कि अनुसूचित जाति तथा जनजाति की महिलाओं से बलात्कार की एनसीआरबी की संख्या 916 तथा प्रताप ग्रेवाल के उत्तर में वर्ग अनुसार संख्या 4279 सही है।

इस आशय की जानकारी विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दी। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि समय के अंतराल के कारण संख्या में अंतर आया है, सही नहीं है। उनके प्रश्न का उत्तर जुलाई 2025 में तैयार हुआ तथा एनसीआरबी ने आंकड़े सितंबर 2025 में जारी किए। जबकि मार्च 2025 में विधायक पंकज उपाध्याय के प्रश्न के उत्तर में बलात्कार की संख्या 7202 और वार्षिक प्रतिवेदन जो फरवरी मार्च 2024 में विधानसभा में रखा गया, उसमें बलात्कार की संख्या 5346 बताई गई थी।

मुख्यमंत्री की बात सफेद झूठ

ग्रेवाल ने कहा कि अपहरण के प्रकरण बलात्कार में परिवर्तित होने से संख्या में अंतर होने की मुख्यमंत्री की बात सफेद झूठ है। वर्ष 2023 में वार्षिक प्रतिवेदन में अपहरण के प्रकरण 10,180 तथा एनसीआरबी में 10,179 बताए गए। अपहरण की संख्या मात्र एक का अंतर होने के बाद, महिलाओं से बलात्कार की संख्या में 1511 का अंतर कैसे आ गया। वार्षिक प्रतिवेदन में संख्या 5346 तथा एनसीआरबी में 6857 बताई गई।

2390 का अंतर है आंकड़ो में

प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि महिलाओं से कुल बलात्कार के आंकड़ों में 2020 से 2023 तक वार्षिक प्रतिवेदन, एनसीआरबी की रिपोर्ट, मार्च और अगस्त के विधानसभा के प्रश्नों के उत्तर में हजारों का अंतर आ रहा हैं। 2020 में प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के उत्तर में 6964, एनसीआरबी की रिपोर्ट में 5598 तथा वार्षिक पर्तिवेदन में 4574 बताए गए। प्रताप ग्रेवाल तथा वार्षिक प्रतिवेदन के आंकड़ों में 2390 का अंतर है। इसी प्रकार 2021 में 2418 तथा 2022  में 1762 तथा 2023  में 2774 का अंतर है।

2020 के आंकडों में इतना अंतर

प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि एससी-एसटी महिला से बलात्कार के आंकड़ों में 2020 से लेकर 2023 में चौकाने वाला अंतर है। 2020 में प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के अनुसार बलात्कार की संख्या लगभग 3806 है, वहीं एनसीआरबी में संख्या 848 है तथा 2958 का अंतर हैं। 2021 में 3208, 2022 में 3438 तथा 2023 में 3363 का अंतर है।

एससी-एसटी वर्ग पर झूठा आरोप

ग्रेवाल के अनुसार मुख्यमंत्री जी का कहना है कि एनसीआरबी तथा वार्षिक प्रतिवेदन में एससी-एसटी के आंकड़े एससी एसटी एक्ट के तहत है, तथा प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न में वर्ग अनुसार है। मुख्यमंत्री जी का यह कथन अनुसूचित जाति-जनजाति का अपमान है। 2023 अनुसार एससी-एसटी महिला से भिन्न वर्ग द्वारा बलात्कार करने की संख्या 916 है, तो इसका अर्थ यह हुआ कि, एससी-एसटी की महिला से उसी के वर्ग के 3363 पुरुषों द्वारा बलात्कार किया गया, जो अविश्वसनीय है। यह एससी-एसटी वर्ग पर झूठा आरोप है। 

सीएम बताएं कैसे कम हो गई संख्या

2020 के वार्षिक प्रतिवेदन अनुसार एससी-एसटी महिला से बलात्कार की संख्या 941,   एनसीआरबी में घटकर 848, वार्षिक प्रतिवेदन से 93 कम हो गई। इसी प्रकार 2021 में 1005 तथा 940 यानी 65 कम तथा 2022 में 996 तथा 948 यानी 48 कम है। यह तो मुख्यमंत्री जी ही बता सकते हैं कि यह संख्या कम कैसे हो गई। क्या एनसीईआरबी को स्टेट क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो ने असत्य जानकारी भेजी या एनसीआरबी ने जानकारी गलत दर्ज की। जबकि इन तीनों वर्षों में महिलाओं से कुल बलात्कार की संख्या वार्षिक प्रतिवेदन से प्रतिवर्ष 1000 से भी ज्यादा है।

प्रतिदिन 13 महिलाओं से हो रहा बलात्कार

प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में बुरी तरह असफल रही है। 2020 में महिला बलात्कार की 6964 की संख्या 2024 में बढ़कर 8498 हो गई। 2020 में प्रतिदिन 19 महिलाओं से बलात्कार बढ़कर 2024 में प्रतिदिन 23.3 हो गया। एससी-एसटी महिला से बलात्कार 2020 में 10 से बढ़कर 2024 में 13 महिलाओं से प्रतिदिन हो गया। सरकार बलात्कारियों को सजा दिलाने में भी असफल रही। वर्ष 2024 में माननीय न्यायालय में 392 प्रकरण के फैसले में 342 प्रकरण में आरोपी बरी हो गए तथा मात्र 50 प्रकरण में ही सजा हुई, यानी सजायाबी की दर 12.5% हैं।

झूठे आंकड़े दे रही एनसीआरबी

प्रताप ग्रेवाल का कहना है कि सरकार बलात्कारी पर अंकुश नहीं लगा सकी तथा महिलाओं से बलात्कार की लगातार बढ़ती संख्या तथा सजायाबी की घटती संख्या, यह बताती है, कि सरकार बैकडोर से बलात्कारियों को सरंक्षण दे रही है। भाजपा सरकार की काली करतूतों को छिपाने के लिए, एनसीआरबी भी झूठे आंकड़े दे रही है और विधानसभा में भी झूठे आंकड़े पेश किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी को इस अलोकतांत्रिक कार्य के लिए जनता से माफी मांगना चाहिए।

]]>
Wed, 03 Dec 2025 20:54:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
…ताकि बुजुर्ग रहें सुरक्षित ! 14567 हेल्पलाइन सिर्फ एक नंबर नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का बड़ा सहारा है, इसका उपयोग कर बुजुर्गों की मदद करें https://acntimes.com/14567-senior-citizen-helpline-in-mp https://acntimes.com/14567-senior-citizen-helpline-in-mp एसीएन टाइम्स @ भोपाल । वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और समग्र सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन’ का संचालन पूरे देश में किया जा रहा है। आप भी इस हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं। यह सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों का बड़ा सहारा है।

इस हेल्पलाइन का भोपाल में स्थित केंद्रीकृत कॉल सेंटर है। यह 24×7 उपलब्ध है और बुजुर्ग नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करती है। यह किसी भी आपात स्थिति में भी तत्काल सहायता उपलब्ध कराती है। अतः सभी नागरिक आसपास के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए जागरूक रहें तथा किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर हेल्पलाइन 14567 पर तुरंत संपर्क करें।

14567 हेल्पलाइन का उद्देश्य

इस हेल्पलाइन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना किसी भी प्रकार के शोषण, उपेक्षा या उत्पीड़न से बचाना है। इसके साथ ही इसके माध्यम से स्वास्थ्य, कानूनी, भावनात्मक एवं भौतिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाती है। सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक सरल एवं त्वरित पहुँच भी यह हेल्पलाइन सुनिश्चित करती है।

ऐसे काम करती है हेल्पलाइन

  1. प्राप्त कॉल पर वरिष्ठ नागरिक की समस्या विस्तार से सुनना।
  2. समस्या का वर्गीकरण (स्वास्थ्य, कानूनी, भावनात्मक अथवा भौतिक) करना।
  3. संबंधित जिले की फील्ड टीम की तैनाती करना।
  4. पुलिस प्रशासन, अस्पताल, NGO एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना।
  5. शिकायत का समाधान एवं आवश्यकतानुसार फॉलो-अप लेना।
]]>
Wed, 26 Nov 2025 02:05:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
MPPSC का परिणाम घोषित : राज्य सेवा परीक्षा 2023 में पन्ना के अजीत मिश्रा ने किया टॉप, अन्य चयनित आवेदकों के बारे में जानने के लिए देखें यह खबर https://acntimes.com/mppsc-results-declared-these-became-officers https://acntimes.com/mppsc-results-declared-these-became-officers एसीएन टाइम्स @ इंदौर । मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2023 के तहत चयनित हुए अधिकारियों की सूची शनिवार शाम को जारी कर दी। आयोग ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के महज 35 घंटे के भीरत से सूची जारी कर दी। इसमें कुल विज्ञापित पदों में से 87 प्रतिशत पदों की सूची जारी की गई है। इसके अनुसार पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉपर रहे। दूसरे स्‍थान पर भूपेश चौहान और तीसरे पर यशपाल स्वर्णकार रहे। इस महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। डीएसपी पद के लिए आरक्षित 6 पदों के स्थान पर महिलाओं ने 13 स्थान अपने नाम किए हैं। टॉप 10 में भी 3 महिलाएं हैं।

मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन क्रमांक 31/2023 दिनांक 05.09.2023 को जारी किया था। इसेक बाद समय-समय जारी शुद्धि पत्र और सूचनाएं भी प्रकाशित होती रहीं। विज्ञापन में वर्णित तालिका अनुसार मप्र शासन के विभिन्न विभागों के कुल 229 पद विज्ञापित किए गए थे। उक्त पदों की पूर्ति के लिए राज्य सेवा परीक्षा-2023 अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। मुख्य परीक्षा 2023 दिनांक 11.03.2024 से 16.03.2024 तक चली थी। इसका परिणाम 30.12.2024 को घोषित हुआ था। इसमें अर्ह आवेदकों के साक्षात्कार 07.07.2025 से 07.08.2025 तक हुए थे जिसके परिणाम 8 नवंबर 2025 को घोषित हुए।

नायब तहसीलदार मिश्रा ने किया टॉप

MPPSC 2023 में पन्ना जिले के मैहर में पदस्थ नायब तहसीलदार अजीत मिश्रा ने टॉप किया है। इनके पिता पेशे से किसान हैं जबकि मां ग्रहिणी हैं। यह उनका चौथा प्रयास था जिसमें वे टॉप किया। इससे पूर्व वे 2022 में नायब तहसीलदार चुने गए थे। 2024 में वे असिस्टेंट डायरेक्टर फायनेंस के पद पर भी चयनित हुए थे। अजीत ने इंदौर के महाराजा यशवंतराव होलकर कॉलेज से बीएससी की थी।

ये TOP-10 भाग्यशाली

  1. अजीत कुमार मिश्रा (पन्ना)
  2. भूपेश चौहान
  3. यशपाल स्वर्णकार
  4. अभिषेक जैन
  5. अनुराग गुर्जर
  6. प्रिया अग्रवाल
  7. अषिता राय
  8. सूरज सिंह
  9. कल्याण सिंह
  10. अदिति जैन
  11. अंकिता
  12. मोना थांगे
  13. आरती गुप्ता
  14. नरेंद्र सिंह मेवाड़ा
  15. अक्षांश श्रीवास्तव
  16. पंकज परमार
  17. सिद्धार्थ मेहता (रावटी, जिला रतलाम)
  18. अरुण मालवीय
  19. रानी अहिरवार
  20. रश्मि कुशरे  

किस पद पर किसका हुआ चयन

 

 

]]>
Sat, 08 Nov 2025 22:11:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP Red Cross Election : पूर्व IAS डॉ. श्यामसिंह कुमरे चेयरमैन और रतलाम के मनीष रावल वाइस चेयरमैन बने, बैतूल के दीपेश मेहता को मिला कोषाध्यक्ष का पद https://acntimes.com/mp-red-cross-election https://acntimes.com/mp-red-cross-election एसीएन टाइम्स @ भोपाल । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की मध्यप्रदेश शाखा का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। निर्वाचन भोपाल के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें सिवनी के डॉ. श्यामसिंह कुमरे (पूर्व आईएएस) चेयरमैन जबकि रतलाम के मनीष रावल वाइस चेयरमैन चुने गए। वहीं बैतूल के दीपेश मेहता कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह ने बताया निर्वाचन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा समिति नियम 2017 के प्रावधानों तथा राज्यपाल के निर्देशों एवं अनुमोदन के अनुसार कराया गया। इसमें प्रदेश की 47 जिला शाखाओं से निर्वाचित जिला प्रतिनिधियों के नाम प्राप्त होने के बाद राज्य स्तरीय पदों के लिए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

निर्विरोध हुए निर्वाचन

नामांकन के दौरान चेयरमैन पद के लिए सिवनी के डॉ. श्याम सिंह कुमरे (पूर्व आईएएस), वाइस चेयरमैन पद के लिए रतलाम के मनीष रावल तथा मानसेवी कोषाध्यक्ष पद के लिए बैतूल के दीपेश मेहता ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित अवधि में अन्य कोई प्रत्याशी नामांकन नहीं दाखिल करने से तीनों पदों पर निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया।

राज्यपाल को भेजा प्रतिवेदन

निर्वाचन अधिकारी एवं भोपाल कलेक्टर द्वारा निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। उन्होंने निर्वाचन का प्रतिवेदन राज्यपाल को भेजा है। जल्दी ही राज्यपाल द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं 47 जिला शाखाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही नई प्रबंध समिति का गठन भी किया जाएगा।

]]>
Sat, 08 Nov 2025 12:38:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्थापना दिवस पर विशेष ! मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और रोज़गार के संकल्प का अभ्युदय& डॉ. मोहन यादव https://acntimes.com/mp-foundation-day-cm-dr-Mohan-Yadav https://acntimes.com/mp-foundation-day-cm-dr-Mohan-Yadav डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश आज अपनी स्थापना के 70वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आये मध्यप्रदेश में विकास की नई यात्रा विगत दो दशकों से आरंभ हुई, जो प्रदेश को देश में अग्रणी राज्य बनाने की संभावनाओं तक पहुंच गई है। यह सुखद संयोग है कि आज देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हमारे तीज, त्यौहार और परंपराएं हमारी संस्कृति का आधार हैं। उत्सव के आनंद से ही भविष्य निर्माण के भाव निर्मित होते हैं। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश में सभी त्यौहारों को व्यापक स्वरूप में मनाया जा रहा है। अपने त्यौहारों का सांस्कृतिक संदर्भ ही हमें पुरातन से नूतन की प्रेरणा देता है।

धार्मिक, ऐतिहासिक महत्व है भारत के हृदय का 

हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत का ह्दय मध्यप्रदेश वन, जल, अन्न, खनिज, शिल्प, कला, संस्कृति, उत्सव और परंपराओं से समृद्ध है। हमें मां नर्मदा, चंबल, पार्वती, शिप्रा नदियों का सान्निध्य और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त है। यह भगवान परशुराम की जन्मस्थली, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली और आदि शंकराचार्य जी की तपोस्थली है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने चित्रकूट में लंबा समय व्यतीत किया है। इतिहास प्रसिद्ध राजा नल, भर्तृहरि, विक्रमादित्य की जन्म स्थली भी मध्यप्रदेश रही है। सम्राट विक्रमादित्य ने ही शकों के आतंक से भारत को मुक्त किया था। संसार की पहली वैज्ञानिक कालगणना "विक्रम संवत्" का आरंभ भी मध्यप्रदेश के उज्जैन से हुआ था।

प्रदेश में उद्योग वर्ष के साथ मन रहा राज्योत्सव

मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि हम अपने ऐतिहासिक गौरव की दिव्यता और प्राकृतिक भव्यता के साथ विरासत से विकास की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए विकसित भारत निर्माण का संकल्प दिया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी के इस संकल्प को साकार करने और विकसित भारत निर्माण के लिए मध्यप्रदेश में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में उद्योग वर्ष मनाने के साथ राज्योत्सव की थीम 'उद्योग और रोज़गार' रखी गई है। इसमें प्रदेश के सतत विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनभागीदारी का भाव है।

अनंत संभावनाओं का प्रदेश, निवेश दर कई गुना बढ़ी 

यशस्वी प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से हमें निवेश और औद्योगिक विकास की यात्रा को परिणाम में बदलने का अवसर प्राप्त हो रहा है। विविधता से समृद्ध मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र की अपनी विशेषता, क्षमता और दक्षता है, जिसमें अनंत संभावनाएं हैं। इसी को केन्द्र में रखकर हमने प्रदेश में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट का नवाचार किया। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश के हर क्षेत्र का कौशल और उद्योग इसमें शामिल हुआ है। व्यापार को सरल बनाने और निवेशकों से सीधे संवाद के लिए हमने मार्च 2024 से उज्जैन से निवेश यात्रा शुरू की और फिर जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम, मुंबई, कोयंबटूर, बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली, यूके, जर्मनी, जापान, दुबई तक इसे विस्तार दिया। विभिन्न सम्मेलनों, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय रोड-शो के माध्यम से मध्यप्रदेश के निवेश में कई गुना वृद्धि हुई है।

निवेशकों को एक सक्षम, सरल और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया गया है। प्रदेश में इनोवेशन हब, स्टार्टअप पॉलिसी, फंडिंग सपोर्ट और इन्क्यूबेशन नेटवर्क स्थापित कर देश की स्टार्टअप क्रांति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

एक वर्ष में मिली ऐतिहासिक उपलब्धियां

मुझे यह बताते हुए खुशी है कि मध्यप्रदेश ने पिछले एक वर्ष में औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों ने प्रदेश में निवेश के प्रति गहरी रुचि दिखाई है। खनिज कॉन्क्लेव में प्रदेश को 56 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले, जो खनिज नीति और प्रशासनिक सरलता का परिणाम हैं। आईटी पार्क, इलेक्ट्रॉनिक निर्माण इकाइयां और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी निवेश को प्रोत्साहन मिला है।

पीएम मोदी ने दिया ज्ञान के सम्मान का मंत्र

मुझे यह बताते हुए हर्ष है कि प्रदेश एक ऐसे परिवर्तनकाल से गुजर रहा है जहां निवेश, नवाचार और रोज़गार आधार स्तंभ हैं। लगभग दो वर्षों में प्रदेश ने उद्योग, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यावरण, ऊर्जा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। भारत के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) के सम्मान का मंत्र दिया है। विकास के इन आधार स्तंभ के अनुरूप प्रदेश विकास और कल्याण के लिए युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत कार्य किया जा रहा है।

मप्र शासकीय भर्ती कैलेंडर जारी करने वाला पहला राज्य

गरीब कल्याण मिशन में स्वरोज़गार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, आवास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सुविधा आदि की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश कौशल विकास मिशन और स्टार्टअप नीति 2025 ने युवाओं को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर में परिवर्तित किया है। कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को उद्योग-आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रोज़गार मेले, अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम और डिजिटल स्किल सर्टिफिकेशन जैसे प्रयास युवाओं को रोज़गार से जोड़ रहे हैं। रोज़गार सृजन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासकीय और निजी क्षेत्रों में युवाओं के लिए स्थायी, कुशल और सम्मानजनक अवसर उपलब्ध किये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने शासकीय भर्ती का कैलेण्डर जारी किया और उसके अनुरूप भर्ती प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है।

3 वर्ष में सिंचाई क्षेत्र 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य

कृषि क्षेत्र को नवाचार के साथ सशक्त बनाने की दिशा में एक नई क्रांति का सूत्रपात हुआ है। प्रदेश सरकार ने ड्रोन आधारित फसल निरीक्षण, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली और कृषि उत्पाद मूल्य संवर्धन पर विशेष फोकस किया है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और मुख्यमंत्री खेत-तालाब योजना सहित अन्य प्रयासों से किसानों के लिए सिंचाई क्षेत्र बढ़ाने का लगातार प्रयत्न किया जा रहा है। केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से प्रदेश के किसानों को सिंचाई और पानी की सुविधा व्यापक स्तर पर उपलब्ध होगी। प्रदेश में सिंचाई का रकबा 52 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुका है। इसे दोगुना करने का लक्ष्य है। आगामी 3 वर्षों में सिंचाई क्षेत्र का रकबा 100 लाख हेक्टेयर करने की योजना है। कृषि उपज का प्रत्यक्ष भुगतान, ऑनलाइन मंडी व्यवस्था और जैविक खेती के प्रोत्साहन ने अन्नदाताओं की आय में वृद्धि की है। मध्यप्रदेश गेहूं, सोयाबीन, चना और मसालों के उत्पादन में अग्रणी प्रदेश हैं।

महिलाओं को सहायता नए भारत की आधारशिला 

महिला सशक्तिकरण को आर्थिक स्वावलंबन से जोड़ने की दिशा में नारी शक्ति मिशन परिवर्तनकारी सिद्ध हो रहा है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिली है। महिला उद्यमिता नीति के तहत महिलाओं को लघु उद्योग, डेयरी, हस्तशिल्प और सेवा क्षेत्र में अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। महिलाओं द्वारा संचालित स्व-सहायता समूह को वित्तीय सहायता और बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह मिशन नारी शक्ति ही नहीं बल्कि नये भारत की आधारशिला है।

दूध उत्पादन में हुई गुणात्मक वृद्धि 

गौ-धन हमारी अर्थव्यवस्था का स्थायी स्तंभ बने इसके लिए हमने गौ-संवर्धन और दुग्ध उत्पादन को आर्थिक नवाचार का केंद्र बनाया है। मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन मिशन के तहत प्रदेशभर में गौ-अभयारण्य और गौ-सेवा केंद्रों की स्थापना की गई है। लगभग दो वर्षों में प्रदेश ने दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि हासिल की है।

आत्मनिर्भर मप्र, विकसित भारत के निर्माण में बनें सहभागी 

मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों के सहयोग और संबल से कल्याणकारी नीतियों और निर्णयों को अमल में लाने में सफलता प्राप्त हुई है। मध्यप्रदेश की स्वर्णिम यात्रा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ आगे बढ़ रही है। गरीब के चेहरे पर मुस्कान, किसान की खुशहाली, नारी का सम्मान और युवाओं का उज्ज्वल भविष्य हमारा संकल्प भी है और लक्ष्य भी। आइये, हम सब मिलकर समग्र विकास के साथ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएं और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। 

प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस की मंगलकामनाएं...।

(लेखक डॉ. मोहन यादव मप्र के मुख्यमंत्री हैं)

]]>
Fri, 31 Oct 2025 19:25:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम विधायक के जनसंपर्क कार्यालय में होने वाले दीप मिलन समारोह की तैयारी शुरू, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली बैठक https://acntimes.com/preparations-begin-for-ratlam-mla-deep-milan-ceremony https://acntimes.com/preparations-begin-for-ratlam-mla-deep-milan-ceremony एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दीपावली पर प्रति वर्षानुसार इस बार भी विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर दीप मिलन समारोह आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा के सभी मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली।

दीपोत्सव पर अलग-अलग आयोजित होने वाले दीप मिलन समारोह में युवा चेतना, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण सहित विभिन्न सामाजिक संगठन भी उपस्थित होंगे। आयोजन की तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक में मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, सुबेंद्र गुर्जर, विवेक शर्मा, आकाश खड़के, भावना गुर्जर, निखिल बोरीवाल, भूपेंद्र कावड़िया, शुभम चौहान, संदीप मौर्य आदि उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 12 Oct 2025 20:15:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में रावण नहीं जला, सामान्य प्रशासन समिति चेयरमैन की कुर्सी डगमगाई, आया सदस्यों के इस्तीफों का तूफान, अगली बारी बाजार समिति की ! https://acntimes.com/ratlam-nigam-corruption-rebellion-resignations https://acntimes.com/ratlam-nigam-corruption-rebellion-resignations एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम के कतिपय भ्रष्टाचारी एमआईसी सदस्यों ने तो कुकृत्यों के मामले में रावण को भी पीछे छोड़ दिया है। विजयादशमी पर रावण के पुतले का आधा जलना ताजा उदाहरण है। चार लाख रुपए से अधिक में बने दो रावणों में से एक ने जलने से इनकार कर भ्रष्टाचारियों के मनसूबों पर ही पानी फेर दिया। इस पाप को अब कोई भी अपने सिर पर लेने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को नगर निगम की सामान्य प्रशासन समिति के सभी सदस्यों ने तंग आकर सामूहिक इस्तीफा ही सौंप दिया। हालांकि, संगठन के दबाव के चलते उन्हें इस्तीफा वापस लेना पड़ा।

जानकारी अनुसार शनिवार को एक पेड़ मां के नाम रोपने का महाअभियान चलाया जाना है। इसके लिए शुक्रवार को नगर निगम में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी। इसमें पार्षदों के अलावा भाजपा नेता मनोज शर्मा, दो मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित थे। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने विजयादशमी पर रावण के पुतले के नहीं जलने से हुई नगर निगम की किरकिरी का जिक्र करते हुए नाराजगी जताई। इतना ही नहीं दोपहर करीब तीन बजे सामान्य प्रशासन समिति के सदस्यों ने नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा को सामूहिक इस्तीफा ही सौंप दिया। इनमें परमानंद योगी, बलराम भट्ट, कविता चौहान, मनीषा चौहान, प्रीति कसेरा, धीरजकुंवर आदि के नाम शामिल बताए जाते हैं।

इस्तीफे की जानकारी मिलते ही मच गया हड़कंप !

सामान्य प्रशासन समिति के भ्रष्टाचारी चेयरमैन धर्मेंद्र व्यास से नाराज सदस्यों के सामूहिक इस्तीफे की बात आग की तरह फैली। जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों तक भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने वाले सभी सदस्य सीथी जिला अध्यक्ष उपाध्याय के पास ही पहुंच गए और अपनी व्यथा सुनाई। सूत्र बताते हैं कि सदस्यों ने एक-एक कर चेयरमैन व्यास के कई कारनामे बताए।

पार्टी की किरकिरी होने से बचाने के लिए इस्तीफा वापस लेने का दबाव

दशहरे पर रावण के नहीं जलने से भाजपा के नेतृत्व वाली नगर परिषद की भजीहत पहले ही हो चुकी है। संभवतः ऐसा पहली बार ऐसा हुआ जब रावण दहन को लेकर जनता को नगर निगम, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के मुर्दाबाद के नारे लगे। बताया जा रहा है कि इसे लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी नाराज हुए। ऐसे में इस्तीफा होने से भाजपा की और किरकिरी होती, इसलिए पार्टी पदाधिकारियों ने सामान्य प्रशासन समिति के सभी सदस्यों पर इस्तीफा वापस लेने का दबाव बनाया। इसके चलते सभी सदस्यों को इस्तीफा वापस लेना पड़ा।  

बाजार समिति के सदस्यों में भी पनप रहा रोष

चर्चा है कि सामान्य प्रसासन समिति की ही तरह बाजार समिति के सदस्यों में भी अपने चेयरमैन दिलीप गांधी के विरुद्ध रोष पनप रहा है। वजह दोनों ही समितियों के चेयरमैनों को एकला चलो रे की कार्यप्रणाली है। बीते तीन साल से किसी भी मेलों के शुभारंभ व अन्य आयोजन में ये दोनों ही छाए रहते हैं। दोनों ही समिति के सदस्यों को प्रायः बुलाया नहीं जाता है। इससे क्षुब्द बाजार समिति के सदस्य दिलीप गांधी के क्रिया-कलापों से तंग आकर आगामी दिनों में इस्तीफे सौंप दें तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

]]>
Sat, 04 Oct 2025 00:20:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये कैसी राहत ? GST कटौती के बावजूद रतलामी नमकीन के दाम क्यों नहीं घटे ? ग्राहक पंचायत ने उठाया मुद्दा https://acntimes.com/ratlami-namkeen-gst-cut-prices-not-reduced https://acntimes.com/ratlami-namkeen-gst-cut-prices-not-reduced
  • केंद्र सरकार की GST कटौती, फिर भी नमकीन महंगी

  • अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मांग, कीमतें कम करें

  • रतलामी नमकीन की गुणवत्ता और कीमतों का अंतर

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । केंद्र सरकार ने नमकीन निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री पर GST की दर 12-18% से घटाकर 5% कर दी, लेकिन रतलामी नमकीन के दामों में कोई कमी नहीं आई। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए रतलाम के नमकीन निर्माता एवं विक्रेता संघ के प्रतिनिधि भाजपा नेता और नमकीन व्यवसायी मनोहर पोरवाल से मुलाकात की और कीमतें कम करने की मांग की। रतलामी सेव, जिसे जीआई टैग प्राप्त है, की गुणवत्ता और कीमतों में भारी अंतर चिंता का विषय है। कुछ व्यवसायी 140 रुपये प्रति किलो में नमकीन बेच रहे हैं, तो कुछ 300 रुपये तक वसूल रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर बाहरी ठेके और घटिया सामग्री के उपयोग ने रतलाम की साख को भी नुकसान पहुंचाया है। आइए, जानते हैं इस पूरे मुद्दे की सच्चाई और ग्राहक पंचायत के प्रयास।

    केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती के बाद भी रतलामी नमकीन के दाम नहीं घटाने पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को भाजपा नेता एवं नमकीन व्यवसायी मनोहर पोरवाल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक पत्र भी सौंपा जिसमें नमकीन निर्माण में उपयोग होने वाली वस्तुओं के कोड और जीएसटी की दर बताते हुए नमकीन के दाम कम करवाने के लिए कहा।

    प्रतिनिधमंडल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे, महेंद्र भंडारी, श्याम ललवानी, सत्येंद्र जोशी, कमलेश मोदी, पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष लोखंडे ने पोरवाल से कहा कि नमकीन निर्माण में उपयोग होने वाली सभी वस्तुओं पर 22 सितंबर से सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी ही लागू है जो पहले 12 से 18 फीसदी तक था। इसके बावजूद नमकीन के दाम कम नहीं होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की मंशा अनुरूप ग्राहकों को राहत नहीं मिल पा रही है।

    नमकीन व्यवसायियों को काई एसोसिएशन ही नहीं !

    चर्चा के दौरान भाजपा नेता पोरवाल ने बताया कि रतलाम में नमकीन व्यवसायियों का कोई एसोसिएशन नहीं है। फिर वे सभी व्यवसायियों से चर्चा कर ग्राहकों को राहत दिलाने की दिशा में प्रयास करेंगे। पोरवाल ने नमकीन व्यवसायियों की परेशानियों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रतलामी सेव के नाम पर बाहर के उत्पादक और ब्रांड मुनाफा कमा रहे हैं। इस पर लोखंडे ने आश्वस्त किया कि ग्राहक पंचायत द्वारा आम ग्राहकों के साथ ही व्यवसायियों की परेशानी को भी उचित मंच पर उठाया जाएगा क्योंकि व्यवसायी भी ग्राहक ही हैं।

    रेलवे स्टेशन पर बाहरी ठेके का मुद्दा

    लोखंडे ने बताया कि चर्चा के दौरान रतलाम रेलवे स्टेशन पर रतलामी सेव के नाम पर बाहर के व्यक्ति को नमकीन बेचने का ठेका दे दिया गया है। उसके द्वारा बेचे जाने वाले नमकीन की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होने से जहां ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है वहीं रतलाम का नाम भी खराब हो रहा है। अतः ग्राहक पंचायत द्वारा डीआरएम से मुलाकात कर रेलवे स्टेशन पर नमकीन की बिक्री के लिए स्थानीय नमकीन व्यवसायी को ही अधिकृत करने की मांग की जाएगी क्योंकि रतलाम को रतलामी सेव बनाने के लिए जीआई टैग भी हासिल हो चुका है। लोखंडे के अनुसार यदि ग्राहकों को GST में हुई कमी का लाभ नहीं मिलता है तो ग्राहक पंचायत आंदोलन भी करेगा।

    मुनाफे का गणित, जीआई टैग और चुनौतियां...

    बता दें, रतलाम में सेव की कीमतों में काफी अंतर है। कहीं 140 रुपए प्रति किलो तो कहीं 280 से 300 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। गुणवत्ता की बात करें तो कुछ ही व्यवसायी ऐसे हैं जिनके उत्पाद की गुणवत्ता आज भी कायम है वहीं ज्यादातर तिवड़े का बेसन, पॉम ऑइल आदि का उपयोग होता है। इसमें पर्याप्त मसाले भी नहीं डाले जाते हैं। इसे लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने विशेषज्ञों से चर्चा कर इसकी निर्माण लागत की जानकारी भी निकाली जिसके अनुसार अच्छी से अच्छी गुणवत्ता वाली 1 किलोग्राम सेव बनाने पर अधिकतम 220 से 225 रुपए तक लागत आती है। इसके उलट कम गुणवत्ता वाली सेव 120 रुपए प्रति किलो तक भी बन जाती है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से घातक है। गुणवत्ता और कीमतों में इस अंतर के चलते ही जीआई टैग हासिल होने के बाद भी यहां के व्यवसायी रतलाम नमकीन के नाम पर मुनाफा कमाने वाले व्यापारियों से लड़ नहीं पा रहे हैं।

    ]]>
    Wed, 01 Oct 2025 11:22:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में प्रशासनिक फेरबदल ! 24 अफसर हुए इधर&उधर, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली https://acntimes.com/collector-changed-in-mp https://acntimes.com/collector-changed-in-mp एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश सासन ने प्रदेश के 24 आईएस अफसरों की तबादला सूची जारी की है। सूची में कई जिलों के कलेक्टरों के दायित्व बदले गए हैं। जबलपुर की एडीएम मिशा सिंह को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अब लोक निर्माण विभाग में फर सचिव होंगे।

    प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का आदेश मंगलवार को देर शाम आया। निवाड़ी लेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड़ को मुरैना कलेक्टर, नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटेल को सिवनी, रीवा कलेक्टर नीतू माथुर आलीराजपुर जिले में भेजा गया है। नगर निगम भोपाल के आयुक्त हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा जिला, नगरीय प्रशासन विकास के अपर आयुक्त को भिंड कलेक्टर, जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन की सचिव जमुना भिड़े निवाड़ी कलेक्टर एवं विमुक्त घुमंतु वं अर्द्धघुमंतु जनजाति भोपाल के संचालक नीरज कुमार वशिष्ठ को पांढुर्णा कलेक्टर बनाया गया है। राजस्व विभाग की अपर आयुक्त ऊषा परमार पन्ना कलेक्टर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव शिवरज सिंह वर्मा को भोपाल संभाग का आयुक्त बनाया गया है।

    इनके पास नहीं रहेगा जिला

    कई कलेक्टर से जिले की जिम्मेदीर लेकर अन्य विभागों में अपर सचिव अन्य पदों पर पदस्थ किया गया है। इसमें छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह नगरीय विकास एवं आवास विभाग में अपर कलेक्टर, डिंडोरी कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु जनजाति विभाग की संचालक, भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव, सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला मप्र शासन के राजस्व विभाग में उप सचिव, आलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर मप्र पर्यटन विकास बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा प्रदेश के राजस्व विभाग में उप सचिव होंगे। उनके पास अतिरिक्त सचिव तथा भू-संसाधन प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभाव भी रहेगा। सिवनी की कलेक्टर संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम आयुक्त तथा मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. भोपाल की अपर प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।

    ]]>
    Tue, 30 Sep 2025 22:38:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    PM मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) पर भैंसोला में बनेगा ऐतिहासिक अमृत महोत्सव, ‘पीएम मित्र पार्क’ की सौगात मिलेगी, रतलाम से 10 हजार लोग जाएंगे https://acntimes.com/Pm-modi-75th-birthday-amrit-mahotsav-bhainsola-ratlam https://acntimes.com/Pm-modi-75th-birthday-amrit-mahotsav-bhainsola-ratlam
  • 10 हजार से अधिक लोग रतलाम जिले से होंगे शामिल, वाहनों की भव्य तैयारी

  • ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान और ‘सेवा पखवाड़ा’ की होगी शुरुआत

  • पीएम मित्र पार्क से 3 लाख रोजगार और 6 लाख किसानों को लाभ

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर बदनावर के समीप भैंसोला में होने वाले अमृत महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी जी के जन्मदिवस पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी ने जो काम किए, वो दुनिया का कोई नेता नहीं कर पाया है।

    बैठक में कार्यक्रम समन्वयक एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, संभाग प्रभारी जीतू जिराती, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा मंचासीन रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। अपनी बात जारी रखते हुए प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का यह सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री जी अपने अमृत महोत्सव पर ‘पीएम मित्र पार्क’ की सौगात देने यहां आ रहे हैं। वे बदनावर के भैंसोला से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत भी करेंगे। यहां 2100 एकड़ क्षेत्र में ‘पीएम मित्र पार्क’ बनेगा। इससे 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा और 6 लाख किसान लाभान्वित होंगे। दुनिया में भारत का वर्चस्व स्थापित करने वाले मोदीजी के जन्मदिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। इसी दिन से ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ की शुरुआत भी होगी।

    पहले अमेरिका भारत का फोन नहीं उठाता था

    डॉ. सिंह ने बताया कि मोदीजी वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से 2040 तक भारत 30 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा और 2047 तक 50 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगा। मोदीजी ने देखते ही देखते सब कुछ बदल दिया है। पहले अमेरिका भारत का फोन नहीं उठाता था, आज भारत अमेरिका का फोन नहीं उठा रहा है। सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता करें।

    भाजयुमो के युवा रन फोल्डर का हुआ विमोचन

    आरंभ में संभाग प्रभारी जीतू जिराती ने अमृत महोत्सव के समन्वयक एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में भैंसोला ग्राम में की जा रही तैयारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इतनी विहंगम व्यवस्थाएं देखकर लगता है कि भाजपा मोदी जी के जन्मदिवस को पर्व के रूप में मना रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि रतलाम जिले से अमृत महोत्सव में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इसके लिए 734 तूफान जीप, 84 बसें और 150 से अधिक वाहनों का उपयोग होगा। बैठक में भाजयुमो के ‘नमो युवा रन’ के फोल्डर का विमोचन हुआ। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, महामंत्री रविन्द्र पाटीदार आदि मौजूद रहे। संचालन और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्रियों ने किया।

    ]]>
    Tue, 16 Sep 2025 23:12:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम । जिला पंचायत CEO शृंगार श्रीवास्तव का इंदौर तबादला, अनिल भाना नगर निगम आयुक्त बने https://acntimes.com/ratlam-ceo-shringar-srivastava-transfer-anil-bhana-nagar-nigam-commissioner https://acntimes.com/ratlam-ceo-shringar-srivastava-transfer-anil-bhana-nagar-nigam-commissioner एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन के सामान्य प्रसासन विभाग ने सोमवार को एक आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार रतलाम में जिला पंचायत सीईओ पद पर पदस्थ शृंगार श्रीवास्तव को इंदौर नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं जिले के भू-प्रबंधन अधिकारी अनिल भाना को रतलाम के नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। भाना अभी प्रभारी नगर निगम आयुक्त के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वे पहले भी यहां आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

    ]]>
    Tue, 16 Sep 2025 00:07:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP को मिलेगा देश का पहला पीएम मित्र पार्क, PM मोदी 17 सितंबर को करेंगे भूमि पूजन, 7 लाख लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर https://acntimes.com/Pm-modi-mitra-park-mp-dhar-bhoomi-poojan-17-september https://acntimes.com/Pm-modi-mitra-park-mp-dhar-bhoomi-poojan-17-september
  • धार के भैंसोला में बनेगा देश का पहला पीएम मित्र पार्क

  • 6 लाख किसानों को अप्रत्यक्ष, 1 लाख को प्रत्यक्ष रोजगार

  • मंत्री चेतन्य काश्यप ने अधिकारियों संग की बैठक

  • सीएम मोहन यादव कर रहे मॉनिटरिंग

  • पीएम जन्मदिन पर देंगे बड़ी सौगात

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को धार जिले के भैंसोला में पीएम मित्र पार्क का भूमि पूजन करेंगे। नारी शक्ति से संबंधित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार संबंधित कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इसे लेकर तैयारियां जारी हैं। इसी सिलसिले में एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

    कलेक्टर सभाकक्ष में हुई बैठक की अध्यक्ष मंत्री काश्यप ने की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ डॉ. शृंगार श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी राकेश खाखा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के पूर्व कलेक्टर राजेश बाथम ने मंत्री काश्यप का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान काश्यप ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी पीएम मित्र पार्क का भूमि पूजन एवं नारी शक्ति से संबंधित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार संबंधित कई कार्यक्रमों का पीएम अपने जन्मदिन पर प्रारंभ करने जा रहे हैं।

    7 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

    काश्यप ने बताया कि पीएम मित्र पार्क का निर्माण प्रधानमंत्री जन-कल्याण के उद्देश्य को साकार करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। देशभर में सात पीएम मित्र पार्क बनेंगे, जिनमें से सबसे पहले मध्यप्रदेश के पार्क का भूमि-पूजन खुद प्रधानमंत्री करेंगे। पार्क के प्रारंभ हो जाने पर इससे लगभग 6 लाख किसानों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा और एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी प्रदान किया जाएगा।

    मध्य प्रदेश का सौभाग्य

    मंत्री काश्यप के अनुसार मध्य प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री ने अपना 75वां जन्मदिन अमृत महोत्सव मध्य प्रदेश में मनाने का निश्चय किया है। हमारे लिए और भी महत्वपूर्ण है कि भैंसोला का पीएम मित्र पार्क रतलाम अंचल से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान ज्यादा से ज्यादा सहभागिता कर पाएं इसके लिए हमारी व्यवस्था अच्छी हो, आमजन को कोई समस्या न हो।

    मुख्यमंत्री यादव कर रहे मॉनिटरिंग

    कैबिनेट मंत्री काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार इन सभी कार्यों कि मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यह आयोजन ऐतिहासिक आयोजन होगा। पीएम मित्र एक ऐसी योजना है जिससे पूरे क्षेत्र में परंपरागत कपास फसल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और फसल स्थानीय स्तर पर विक्रय हो सकेगी। इससे किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

    ]]>
    Mon, 15 Sep 2025 22:31:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना का आरोप, अधिवक्ताओं ने नोटिस देकर पुलिस सुधार लागू करने की मांग की https://acntimes.com/mp-government-accused-of-contempt-of-supreme-court-order-notice-issued https://acntimes.com/mp-government-accused-of-contempt-of-supreme-court-order-notice-issued
  • सुप्रीम कोर्ट ने प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ मामले में दिया था आदेश

  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार पूरे देश में लागू होना है पुलिस सुधार

  • दो अधिवक्ताओं ने मप्र सरकार को जारी किया नोटिस, चेतावनी भी दी

  • एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार को राज्य के दो अधिवक्ताओं ने पुलिस सुधारों को लेकर एक कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और केंद्र सरकार के परिपत्रों के बावजूद अब तक ‘पुलिस शिकायत प्राधिकरण’ (Police Complaints Authority) और अन्य आवश्यक निकायों का गठन नहीं किया है।

    नोटिस अधिवक्ता इमरान कुरैशी और मोहम्मद रिज़वान खान ने संयुक्त रूप से जारी किया है। दोनों ने कहा है कि यह मुद्दा जनता के अधिकारों और न्यायिक व्यवस्था की पारदर्शिता से जुड़ा है, इसलिए इसे लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने में संकोच नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं द्वारा नोटिस में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में सभी राज्यों को इन आदेशों के पालन के लिए निर्देशित किया था। इसके बावजूद मध्यप्रदेश में अब तक पुलिस शिकायत प्राधिकरण और अन्य निकाय गठित नहीं किए गए हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह स्थिति न केवल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की सीधी अवमानना है, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 144 का उल्लंघन भी है, जो सभी प्राधिकरणों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने के लिए बाध्य करता है।

    30 दिन का दिया अल्टीमेट

    नोटिस में राज्य सरकार से 30 दिनों के भीतर आवश्यक निकायों का गठन करने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में अनुच्छेद 226 के तहत रिट याचिका दायर की जाएगी।

    यह है सुप्रीम कोर्ट का आदेश

    सुप्रीम कोर्ट ने प्रकाश सिंह बनाम भारत संघ (22 सितंबर 2006) मामले में देशभर में पुलिस सुधार लागू करने के लिए सात अहम् निर्देश जारी किए थे। इनमें राज्य सुरक्षा आयोग का गठन, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यकाल की गारंटी, जांच शाखा को अलग करना, पुलिस स्थापना बोर्ड का गठन और राज्य तथा जिलास्तर पर पुलिस शिकायत प्राधिकरण की स्थापना जैसे प्रावधान शामिल थे।

    ]]>
    Fri, 12 Sep 2025 00:20:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एक बार फिर चर्चा में, इस बार यह है चर्चा में आने की असली वजह... https://acntimes.com/mp-minister-chetan-kasyap-is-in-the-news-again https://acntimes.com/mp-minister-chetan-kasyap-is-in-the-news-again एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप (Chetanya Kasyap) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं और वजह उनकी संपत्ति है। भाजपा (BJP) से तीन बार के विधायक और मंत्री काश्यप द्वारा प्रदेश सरकार से कोई भी वेतन-भत्ता नहीं लेने के बाद भी उनकी आमदनी लगातार बढ़ रही है। वे 296 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। इस लिहाज से वे प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार हैं। दान के मामले में भी उनकी उदारता की चर्चा हमेशा ही होती है।

    कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत करने वाले संजय पाठक (MLA Sanjay Pathak) अब भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश के कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से विधायक हैं। खनन व्यवसाय से जुड़े पाठक विधानसभा चुनाव के वक्त काफी चर्चा में आए थे तब इसकी वजह उनकी संपत्ति थी। दरअसल, वे प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में शुमार हैं। संजय पाठक एक बार फिर चर्चा में और इस बार चर्चा की वजह हाईकोर्ट के जज विशाल मिश्रा द्वारा किया गया गंभीर खुलासा है। उन्होंने खनन माफिया से जुड़े एक मामले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया। उन्होंने अपने आदेश में लिखा है कि उन्हें सत्तापक्ष के विधायक संजय पाठक ने संपर्क करने का प्रयास किया। यह मामला सामने आते ही राजनीतिक गलियारों और प्रदेश में एक और नाम फिर से चर्चा में आ गया। यह नाम है रतलाम विधानसभा सीट से भाजपा से तीसरी बार विधायक और डॉ. मोहन यादव सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप का।

    काश्यप क्यों चर्चा में ?

    मंत्री चेतन्य काश्यप की चर्चा सिर्फ इसलिए हो रही है कि अमीर विधायकों की सूची में उनका नाम शीर्ष पर है। चुनाव के वक्त भी उम्मीदवारों में पाठक और काश्यप की अमीरी की ही चर्चा थी लेकिन हाईकोर्ट जज की टिप्पणी के बाद पाठक की अमीरी के साथ विवाद भी जुड़ गया है जबकि काश्यप इन सबसे दूर हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रस्तुत उनके हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 296 करोड़ रुपए से ज्यादा (2,96,08,31,000) है वह भी उनके द्वारा सरकार से निर्धारित वेतन-भत्ते या अन्य सुविधाएं नहीं लेने के बाद भी। उनके विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण भी नहीं है जो एक बड़ी बात है।

    20.17 करोड़ रुपए का कर्ज है मंत्री काश्यप पर !

    साल 2023 में काश्यप द्वारा प्रस्तुत हलफनामे में उन पर 20 करोड़ 17 लाख रुपए का कर्ज भी बताया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि वे भाजपा ने उन्हें 2013 में पहली बार रतलाम से टिकट दिया था और वे भारी मतों से विजयी हुए थे। इसके बाद के चुनावों में भी उन्हें मिले वोटों की संख्या लगातार बढ़ी ही है। उनका विधायक के रूप में यह तीसरा कार्यकाल है जिसमें वे कैबिनेट मंत्री भी हैं लेकिन वे सरकार से वेतन-भत्ते या कोई भी अन्य सुविधा नहीं लेते। इसके अलावा वे भाजपा, सामाजिक, धार्मिक और गैर राजनीतिक संगठनों सहित कई जगह बड़े पदों पर रह चुके हैं और अभी भी क्रीड़ा भारती जैसी संस्था में पदाधिकारी हैं जहां वे दिल खोल कर खर्चा करते हैं।

    यह है कमाई का मुख्य स्रोत

    मंत्री चेतन्य कश्यप की कमाई का मुख्य स्रोत धार जिले के बदनावर में स्थित उनका निजी उपक्रम काश्‍यप स्‍वीटनर्स प्राइवेट लिमिटेड (Kasyap Sweeteners Pvt. Ltd.) है। महाराष्ट्र में इस उपक्रम की दो और इकाइयां भी हैं। पूरा कारोबार बेटे संभालते हैं इसलिए चेतन्य काश्यप ने यहां अपनी भूमिका सिर्फ एडवाइजर के रूप में ही सीमित कर रखी है और पूरा ध्यान राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में लगाते हैं। 2023 के हलफनामे के अनुसार उन्हें इस व्यवसाय से 2022-23 में कुल 37 लाख 51 हजार रुपए की आमदनी हुई थी। वहीं पत्नी नीता काश्यप को 68 लाख 71 हजार रुपए और परिवार की अन्य कमाई 19 लाख 96 हजार रुपए हुई थी। काश्यप परिवार द्वारा ढाई दशक से ज्यादा समय से बदनावर में काश्यप विद्यापीठ का संचालन भी किया जा रहा है।

    ये प्रकल्प हमेशा रखते हैं चर्चा में

    राजनीति में आने से पहले काश्यप पूर्ण रूप से उद्योगपति ही रहे। उन्होंने हिंदी दैनिक चेतना और अर्थ चेतना जैसे समाचारों का प्रकाशन भी किया जिनका प्रदेश की पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान रहा। इसके अलावा उनके प्रकल्पों की चर्चा हमेशा ही होती रहती है फिर चाहे उनके द्वारा स्थापित अहिंसा ग्राम हो, खेल चेतना मेला हो या फिर अन्य।

    ]]>
    Wed, 10 Sep 2025 12:24:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पुलिस विभाग में फिर फेरबदल ! देर रात 30 और IPS अफसरों की सूची जारी, कई जिलों के एसपी बदले https://acntimes.com/mp-30-more-ips-officers-were-transferred-late-at-night https://acntimes.com/mp-30-more-ips-officers-were-transferred-late-at-night एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में तबादलों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। देर शाम 20 आईपीएस की तबादला सूची जारी होने के बाद देर रात 30 और अफसरों की सूची जारी हो गई। इस सूची मे कई जिलों में नए एसपी की पदस्थापना की गई है। वहीं कई स्थानों पर वाहनियों के सेनानियों के तबादले भी हुए हैं।

    ]]>
    Tue, 09 Sep 2025 01:30:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में प्रशासनिक फेरबदल ! इंदौर और उज्जैन संभागायुक्त और कई जिलों के कलेक्टर बदले, गृह सचिव और जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी भी नए अफसर को https://acntimes.com/Administrative-reshuffle-in-mp-indore-and-ujjain-divisional-commissioners-and-several-collectors-replaced https://acntimes.com/Administrative-reshuffle-in-mp-indore-and-ujjain-divisional-commissioners-and-several-collectors-replaced एसीएन टाइम्स @ भोपाल । सोमवार देर शाम आईपीएस अफसरों के साथ ही 14 आईएएस अफसरों की तबादला सूची भी जारी हुई। इससे इंदौर और उज्जैन के संभागायुक्त के साथ ही जबलपुर, इंदौर सहित कई जिलों के कलेक्टर भी बदल गए हैं। प्रदेश के गृह सचिव और जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी भी दूसरे अधिकारियों को सौंपी गई है।

    जारी सूची के अनुसार 2006 के आईएएस अधिकारी एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर का संभागायुक्त बनाया गया है। वहीं उनके स्थान पर जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को भेजा गया है। सक्सेना माध्यम का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इसी तरह अब 2009 बैच के अभिषेक सिंह प्रदेश के गृह सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे जो अभी तक मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल में सह सचिव थे।

    आशीष सिंह उज्जैन के आयुक्त बने

    इंदौर कलेक्टर तथा सिंहस्थ मेल उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे 2019 बैच के अफसर आशीष सिंह को उज्जैन का संभायुक्त बनाया गया है। सिंहस्थ का मेला प्रभार उनके पास यथावत रहेगा। बताया जा रहा है कि यह बदलाव 2028 में होने वाले सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे अब सिंह सिंहस्थ पर ज्यादा अच्छी तरह फोकस कर सकेंगे। आशीष सिंह के स्थान पर अब इंदौर कलेक्टर की बागडोर 2013 बैच के अधिकारी शिवम वर्मा के पास आ गई है जो अभी इंदौर नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके पास मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड इंदौर के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी था। अब ये दोनों ही जिम्मेदारियां कटनी के कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को दी गई हैं। वे 2014 बैच के आईएएस अधिकीर हैं।

    दीपक सक्सेना होंगे जनसंपर्क विभाग के आयुक्त

    मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग का पद डॉ. खाड़े को इंदौर संभाग का आयुक्त बनाने से खाली हो गया है। अब इस पद की जिम्मेदारी 2010 बैच के अधिकारी दीपक कुमार सक्सेना संभालेंगे। उनकेपास मध्यप्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह (2013) को सक्सेना की जगह जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया है। बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोवर (2015) को हटा कर भोपाल में मप्र शासन का उप सचिव बनाया गया है।

    इन अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली

    2016 बैच के अशीष तिवारी को मुख्य सचिव कार्यालय से बाहर निकाल कर कटनी कलेक्टर तो उज्जैन जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह (2016) को बड़वानी कलेक्टर बनाया गया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव आगर मालवा कलेक्टर होंगी जबकि डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। डॉ. परीक्षित अभी तक भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त थे। इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जबलपुर नगर निगम का आयुक्त बना कर भेजा गया है।

    ]]>
    Tue, 09 Sep 2025 00:54:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP के 20 IPS अधिकारियों के तबादले, कई स्थानों के DIG बदले, देखें लिस्ट https://acntimes.com/20-ips-officers-transferred-in-mp https://acntimes.com/20-ips-officers-transferred-in-mp एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र के गृह विभाग ने प्रदेश के 20 आईपीएस अधिकारियों की तबादलरा सूची जारी की है। इससे प्रदेश के कई स्थानों के डीआई बदल गए हैं। अन्य पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली हैं।

    ]]>
    Mon, 08 Sep 2025 23:11:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी सुविधा ! अब रात 8 बजे तक हो सकेगी स्पीड पोस्ट और पार्सल की बुकिंग, घर से पिकअप की सुविधा भी हो गई शुरू https://acntimes.com/ratlam-jhabua-speed-​​post-and-parcel-booking-hours-extended-by-4-hours https://acntimes.com/ratlam-jhabua-speed-​​post-and-parcel-booking-hours-extended-by-4-hours
  • रतलाम डाक संभाग के रतलाम व झाबुआ के प्रधान डाकघरों में बढ़ाया समय

  • डाक विभाग ने ग्राहकों की सुविधा के लिए बढ़ाया काम करने का समय

  • पहले शाम 4 बजे तक ही थी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग की सुविधा

  • अब दोनों डाकघर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । निजी कुरियर कंपनियों को मात देने के लिए अब डाक विभाग ने भी अपनी सुविधाओं और सेवाओं इजाफा किया है। रतलाम डाक संभाग के रतलाम तथा झाबुआ के मुख्य डाकघरों में अब रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल की बुकिंग करवाई जा सकेगी। इतना ही नहीं रतलाम में तो घर से पिकअप की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

    डाक अधीक्षक राजेश कुमावत ने बताया कि डाक सेवा जन सेवा को ध्यान में रखते हुए बुकिंग काउंटर का समय विस्तारित किया गया है। इसका लाभ व्यापारियों, नौकरीपेशा सहित आम नागरिकों को मिलेगा। जो लोग अभी तक अपनी डाक या पार्सल बुक करने के लिए अपने व्यापार स्थल अथवा कार्य स्थल पर व्यस्त रहने के कारण डाकघर नहीं पहुंच पा रहे थे उनके लिए इस सुविधा को स्तारित किया गया है। अब लोग रात आठ बजे तक डाक पार्सल बुकिंग सुविधा का लाभ ले सकेंगे। पहले यह सुविधा सिर्फ शाम 4 बजे तक ही थी। 

    घर से पिकअप की सुविधा भी मुफ्त

    कुमावत के अनुसार रतलाम और झाबुआ के प्रधान डाकघर अब सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक जनसेवा के लिए खुले रहेंगे। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मध्यप्रदेश परिमंडल द्वारा प्रारंभ की गई इस सुविधा से आम जनता को समय बढ़ने से डाक और पार्सल भेजने में सहूलियत होगी। कुमावत ने बताया कि ग्राहक रतलाम के प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर को मोबाइल नंबर 7587598504 पर काल कर घर बैठे फ्री-पिकअप की सुविधा का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

    ]]>
    Sat, 06 Sep 2025 17:34:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP के 25 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी, कई शाखाओं के SP को जिलों में ASP बनाया, देखें पूरी लिस्ट https://acntimes.com/transfer-list-of-25-police-officers-of-mp-released https://acntimes.com/transfer-list-of-25-police-officers-of-mp-released एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश के 25 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। देर रात जारी सूची में उप पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची गृह मंत्रालय के अवर सचिव आशीष भार्गव के हस्ताक्षर से मंगलवार को जारी हुई। जारी तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल है। प्रभावितों में प्रदेश के कई एएसपी शामिल हैं।

    ]]>
    Wed, 03 Sep 2025 00:10:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को काले झंडे दिखाए, मुक्का मारकर कार का कांच फोड़ा, अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध FIR दर्ज https://acntimes.com/ratlam-black-flags-shown-to-pcc-president-jitu-patwari-car-glass-broken https://acntimes.com/ratlam-black-flags-shown-to-pcc-president-jitu-patwari-car-glass-broken
  • रतलाम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमला

  • पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार का कांच फोड़ा

  • धाकड़ समाज ने पीसीसी अध्यक्ष को काले झंडे दिखे

  • कांग्रेस नेता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR 

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी का रविवार को रतलाम में धाकड़ समाज ने रास्ता रोककर काले झंडे दिखाए। इस दौरान किसी ने मुक्का मार कर उनकी कार का कांच भी फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। उधर, जिले के जावरा में लोगों ने पटवारी का पुतला भी फूंका।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार को रतलाम में आयोजित ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ जनसमर्थन यात्रा में शामिल होने के लिए दोपहर करीब 12.30 बजे अपनी फार्चुनर कार क्रमांक MP09DL7060 से रतलाम आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में सातरुंडा में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किशन सिंघाड़ भी पटवारी की कार में बैठ गए। यहां से उनका वाहन आगे बढ़ा और मांगरोल फंटे पहुंचा तो वहां मौजूद धाकड़ समाज ने उसे घेर लिया और काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों में जावरा के पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रामविलास धाकड़ और सागोद मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़ भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार इसी गहमा-गहमी के बीच गुलाबी शर्ट पहने एक युवक ने उनकी कार के पीछे जोर से मुक्का मारा कांच टूट गया।

    यह भी देखें... कांग्रेस का आरोप ! प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर FIR BJP सरकार की तानाशाही और लोकतंत्र पर हमला, यह विपक्ष को कुचलने की साजिश और पीड़ितों को दबाने का प्रमाण है

    पटवारी ने प्रदर्शनकारियों से मांगी माफी

    धाकड़ समाज का आक्रोश एक सभा के दौरान पटवारी द्वारा भाजपा के धाकड़ समाज के दो नेताओं को लेकर दिए गए बयान को लेकर था। इससे धाकड़ समाज ने जब कार रोकी तो पटवारी उससे उतर गए और युवाओं के पास पहुंच कर चर्चा की। पटवारी ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा उसका उद्देश्य सिर्फ सच बताना है, न कि किसी का दिल दुखाना। यदि फिर भी किसी के दिल को ठेस पहुंची है तो वे माफी मांगना चाहते हैं। उन्होंने धाकड़ समाज के लोगों को अपना रिश्तेदार बताया।

    यह भी देखें... उल्टे बांस बरेली ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक विक्रांत भूरिया जिस रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की कर रहे बात उसी की पहचान जाहिर करने का दर्ज हो गया केस

    पुलिस ने भीड़ से सुरक्षित निकालवाई कार

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कार में मौजूद कांग्रेस नेता सिंघाड़ ने मीडिया को बताया कि मांगरोल फंटे पर धाकड़ समाज के युवा प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने वाहन रुकवाया तो उन्होंने बाहर निकल कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। सिंघाड़ के अनुसार लोगों ने गाली-गलौच की और मारने का प्रयास भी किया। गनीमत रही कि पुलिस ने उन्हें पुनः कार में बैठाकर सुरक्षित निकाला। मामले में स्टेशन रोड पुलिस ने कांग्रेस नेता किशन पिता भेरूलाल सिंघाड़ निवासी ग्राम अमलेटी थाना बिलपांक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बीएनएस की धारा 269, 324(4) एवं 131 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    ]]>
    Mon, 01 Sep 2025 01:25:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Big announcement ! मप्र में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का सामान्य अवकाश रहेगा, पहले ऐच्छिक अवकाश घोषित हुआ था, श्रद्धालुओं ने खुशी व्यक्त की https://acntimes.com/Holiday-on-Ganesh-Chaturthi-in-MP https://acntimes.com/Holiday-on-Ganesh-Chaturthi-in-MP
  • पहले गणेश चतुर्थी पर पहले ऐच्छिक अवकाश घोषित था
  • अब गणेश चतुर्थी पर एमपी में सामान्य अवकाश रहेगा
  • मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
  • एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश शासन ने प्रदेश में 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी का अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश पूरे प्रदेश में सभी शासकीय और अशीसकीय विभागों पर लागू होगा। 

    मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव सुभाष कुमार द्विवेदी के हस्ताक्षर से 26 अगस्त 2025 को एक आदेश जारी हुआ। इसमें बत्या गया है कि राज्य शासन द्वारा इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 21 दिसंबर, 2024 में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में जारी आदेश के तहत 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। परंतु अब यह सामान्य अवकाश में बदल दिया गया है।

    ]]>
    Tue, 26 Aug 2025 20:40:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के पर्यावरणविद् डॉ. खुशालसिंह पुरोहित वन मंत्रालय की उच्चस्तरीय समिति में शामिल, जानिए& क्या काम करेगी यह समिति और क्या होंगे अधिकार https://acntimes.com/ratlams-environmentalist-dr-khushal-singh-purohit-included-in-the-high-level-committee-of-the-forest-ministry https://acntimes.com/ratlams-environmentalist-dr-khushal-singh-purohit-included-in-the-high-level-committee-of-the-forest-ministry - मप्र उच्च न्यायालय के आदेश पर समिति गठित

    - सात सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन

    - उच्च स्तरीय समिति के सदस्य बने रतलाम के पर्यावरणविद् 

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन के वन विभाग मंत्रालय द्वारा 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इसमें रतलाम के पर्यावरणविद् एवं पर्यावरण डाइजेस्ट के संपादक डॉ. खुशालसिंह सदस्य को सदस्य बनाया गया है। समिति का गठन मप्र उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में किया गया है।

    मप्र शासन के वन विभाग मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा याचिका क्रमांक डब्ल्यू.पी. क्रमांक 13864/2019 विवेक शर्मा विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन एवं अन्य तथा डब्ल्यू.पी. क्रमांक 26802/2018 आनन्द विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन एवं अन्य के संबंध में एक आदेश पारित किया गया था। आदेश 01 मार्च 2025 को पारित हुआ था। इसकी कंडिका 115, 116 एवं 117 के परिपालन में मप्र शासन के वन मंत्रालय द्वारा 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

    इन्हें सामिल किया समिति में

    मप्र शासन के वन विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी क्षितिज कुमार के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार समिति में प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण), अपर प्रधान मुख्य पवन संरक्षक (समचना प्रौद्योगिकी) तथा भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नामांकित सचिवों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें पर्यावरणविद् डॉ. खुशालसिंह पुरोहित, सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी एवं मप्र के वन विभाग के (अनुसंधान विस्तार) पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक पी. सी. दुबे तथा पर्यावरणविद् मंजुला श्रीवास्तव शामिल हैं।

    यह कार्य करेगी समिति

    आदेश के अनुसार समिति उच्च न्यायालय, जबलपुर, मध्यप्रदेश के आदेश दिनांक 01.03.2025 के अनुक्रम में मध्यप्रदेश अभिवहन वनोपज नियम 2000 के अंतर्गत 2005 व 2007 की अधिसूचनाओं से छूट दिए जाने वाली वृक्ष प्रजातियों का अध्ययन व सर्वे करेगी। इसके साथ ही समिति छूट हेतु प्रस्तावित वृक्ष प्रजातियों की राज्य के वनों में उपलब्धता का पता भी लगाएगी। समिति अपना प्रतिवेदन आदेश दिनांक से 1 माह में राज्य शासन वन विभाग को प्रस्तुत करेगी। समिति के अशासकीय सदस्यों को बैठक एवं क्षेत्रीय भ्रमण हेतु राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार मानदेय और यात्रा भत्ता देय होगा।

    ]]>
    Sat, 23 Aug 2025 23:08:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP के 9 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए& किसे कहां क्या जिम्मेदारी मिली https://acntimes.com/mp-क-9-ips-अधकरय-क-तबदल-जनए-कस-कह-कय-जममदर-मल https://acntimes.com/mp-क-9-ips-अधकरय-क-तबदल-जनए-कस-कह-कय-जममदर-मल एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन ने प्रदेश के नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के एसपी, एएसपी और उपायुक्त शामिल हैं।

    ]]>
    Thu, 21 Aug 2025 23:55:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नियुक्ति / मनोनयन ! कांग्रेस ने मप्र के 71 जिला और शहर अध्यक्षों का किया ऐलान, 2028 में प्रदेश को कांग्रेस की सरकार देने का किया वादा https://acntimes.com/Congress-announced-71-district-and-city-presidents-of-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/Congress-announced-71-district-and-city-presidents-of-Madhya-Pradesh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश के 71 जिला और शहर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। इस सूची को संगठन, सृजन अभियान का हिस्सा बताया गया है। दावा है कि अध्यक्षों का ऐलान मंथन, चिंतन की प्रक्रियाओं को पार करते हुए किया गया है। इस सूची पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 2028 में प्रदेश को कांग्रेस की सरकार देने का वादा किया है।

    अध्यक्षों की सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी हुई है। इसमें कई विधायकों को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची को प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने X हैंडल पर साझा किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पटवारी के अनुसार कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूर्ण हुए #संगठन_सृजन_अभियान मंथन/चिंतन की प्रक्रियाओं को पार करते हुए अब संगठन की जिम्मेदारियों तक आ पहुंचा है। आगे की यात्रा भी निर्णायक है।

    नए अध्यक्षों से किया यह आह्वान

    उन्होंने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों से अपेक्षा कि है कि हमें जनहित के जुटे रहना है। राजनीतिक अत्याचार का विरोध करना है। युवा, किसान, दलित, आदिवासी, महिलाओं की खास चिंता करना है। हमें मिलकर जननायक राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत करना है। अपने अथक परिश्रम से हर सपने को, हर संकल्प को, हर लक्ष्य को भी साकार करना है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि हमारे साझा प्रयास मप्र में कांग्रेस के विचार और संस्कार को नया विस्तार देंगे। संगठन को नई और मजबूत जमीन देंगे! 2028 में मप्र को कांग्रेस की सरकार देंगे।

    इन्हें मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

    ]]>
    Sat, 16 Aug 2025 23:11:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    करप्शन पर चोट ! बाल संप्रेक्षण गृह का अधीक्षक 4 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी ने वेतन जारी करने के लिए महिला रसोइया से मांगी थी घूस https://acntimes.com/Mp-Superintendent-of-Child-Protection-Home-arrested-taking-bribe-of-Rs-4-thousand https://acntimes.com/Mp-Superintendent-of-Child-Protection-Home-arrested-taking-bribe-of-Rs-4-thousand एसीएन टाइम्स @ खंडवा । इंदौर लोकायुक्त के दल ने जिले के बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक हरजिंदर सिंह अरोरा को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी अधीक्षक ने भोजन बनाने वाली महिला से वेतन जारी करने के लिए घूस मांगी थी।

    जानकारी के अनुसार ज्योति पाल पति सुनील पाल निवासी रतागढ़, हरसूद नाका खंडवा बाल संप्रेषण गृह में चार वर्षों से भोजन बनाने का काम करती है। उसने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से शिकायत की थी। महिला ने बताया था कि उसका जून और जुलाई का वेतन बकाया था। वेतन का भुगतान करने के लिए उसने अधीक्षक हरजिंदर सिंह अरोरा से की थी। इसके एवेज में आरोपी अधीक्षक ने महिला से प्रति माह दो हजार रुपए के हिसाब से कुल 4 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। अधीक्षक ने महिला को धमकी भी दी थी कि यदि उसने रुपए नहीं दिए तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

    लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में किया गिरफ्तार

    इस शिकायत के आधार पर एसपी सहाय ने कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके परिपालन में लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के आसपास पोजिशन ली। दरअसल, हरजिंदर सिंह यहीं महिला से घूस के रुपए लेने वाला था। जैसे ही महिला आरोपी अधीक्षक ने महिला से रुपए लिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे धर-दबोचा।

    पहले भी रह चुका है इसी पद पर

    आरोपी हरजिंदर सिंह मूल रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक संचालक पद पर पदस्थ है। इसके साथ ही वह बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक के रूप में भी कार्य करता है। वह पहले भी इसी पद पर काबिज रह चुका है। आरोप हैं कि अधीक्षक पहले भी कर्मचारियों को परेशान करता था और धमका कर रिश्वत लेता था।

    इन्होंने दिया कार्रवाई को अंजाम

    कार्रवाई करने वाली टीम में लोकायुक्त इंदौर के कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास के अलावा प्रतिभा तोमर, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, आशीष नायडू, चेतन सिंह परिहार, कमलेश तिवारी और चालक शेरसिंह ठाकुर शामिल रहे। आरोपी हरजिंदर सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।

    पिछले साल दो को पकड़ा था

    बता दें कि, महज 16 महीने में खंडवा में महिला बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोकायुक्त की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले 13 अप्रैल 2024 को लोकायुक्त की टीम ने महिला बाल विकास में छापा मार कर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज दिवाकर और कंप्यूटर ऑपरेटर संजय जगताप को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना की राशि निकालने के एवज में 36 हजार रुपए की रिश्वत ली थी।

    ]]>
    Tue, 12 Aug 2025 23:33:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP के 65 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी 15 अगस्त पर होंगे पुरस्कृत, वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए मिलेंगे पदक https://acntimes.com/65-police-officers-and-employees-of-MP-will-be-rewarded-on-15th-August https://acntimes.com/65-police-officers-and-employees-of-MP-will-be-rewarded-on-15th-August एसीएन टाइम्स @ भोपाल । स्वतंत्र दिवस (15 अगस्त) पर होने वाले समारोह में मप्र के 65 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित करने के लिए सूची जारी कर दी गई है। इसमें जेल विभाग और होमगार्ड के कर्मचारी भी शामिल हैं।

    जानकारी के अनुसार इस वर्ष 12 पुलिस वीरता पदक, 8 पुलिस विशिष्ट पदक, 1 जेल विशिष्ट पदक, 2 होमगार्ड विशिष्ट पदक प्रदान किए जाएंगे। इनके अलावा 32 पुलिसकर्मियों, 5 जेल के कर्मचारियों तथा 4 होमगार्ड के कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए पदक दिया जाएगा। 1 जीवन रक्षा पदक भी प्रदान किया जाएगा। वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। 

    इन्हें मिलेंगे पदक

    ]]>
    Mon, 11 Aug 2025 11:22:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    IPS की पदस्थापना : वरुण कपूर महानिदेशक जेल और रविकुमार गुप्ता विशेष पुलिस महानिदेशक रेल बने https://acntimes.com/IPS-Varun-Kapoor-became-Director-General-of-jail-and-Ravi-Kumar-Gupta-became-Special-Director-General-of-Police-Railways https://acntimes.com/IPS-Varun-Kapoor-became-Director-General-of-jail-and-Ravi-Kumar-Gupta-became-Special-Director-General-of-Police-Railways एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र के गृह विभाग ने चार आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी वरुण कपूर को नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी सेवाएं जेल विभाग को सौंपी गई हैं। वे अब महानिदेशक जेल होंगे। अभी वे आरएपीटीसी इंदौर में विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर सेवाएं दे रहे थे।

    इसी प्रकार 1996 बैच के मो. शाहिद अबसार अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरई तथा संचालक मप्र पुलिस अकादमी भौंरी आतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। अभी वे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी में थे। 2010 बैच के मो. यूसुफ कुरैशी को भी नई पदस्थापना दी गई है। उप पुलिस महानिरीक्षक सायबर सेल पुलिस मुख्यालय भोपाल रहे कुरैशी अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के उप पुलिस महानिरीक्षक होंगे।

    2006 बैच के अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक बिसबल इंदौर रेंज चंद्रशेखर सोलंकी को पुलिस महानिरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं 1993 के आईपीएस अधिकारी रविकुमार गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेश रेल पुलिस मुख्यालय पदोन्नत किया गया है। गुप्ता अभी इसी विभाग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक थे।

    ]]>
    Fri, 01 Aug 2025 01:57:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धोखाधड़ी अलग किस्म की ! रतलाम के व्यवसायी से आधी कीमत में AC देने का ऑफर देकर 38 हजार रुपए से अधिक ठगे, पीड़ित ने मंदसौर के थाने में दर्ज कराई शिकायत https://acntimes.com/More-than-38-thousand-rupees-were-cheated-from-a-businessman-by-offering-to-give-AC-at-half-the-price https://acntimes.com/More-than-38-thousand-rupees-were-cheated-from-a-businessman-by-offering-to-give-AC-at-half-the-price एसीएन टाइम्स @ रतलाम / मंदसौर । शहर के एसी और फ्रिज के एक व्यवसायी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यवसायी के अनुसार एक व्यक्ति ने उन्हें आधी कीमत में एसी बेचने का ऑफर दिया। व्यवसायी ने उसके द्वारा बताई दुकान पर जाकर पुष्टि करने के बाद ऑफर देने वाले को ऑनलाइन भुगतान किया। इसके बावजूद उन्हें एसी नहीं मिले। परेशान होकर व्यवसायी ने मंदसौर शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

    शिकायकर्ता भवानीशंकर राठौर एवं उनका पुत्र दिव्यांश रतलाम शहर में एसी व फ्रीज का व्यवसाय करते हैं। दिनांक 28 जुलाई 2025 को दिव्यांश के मोबाइल फोन पर 9310368694 नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम विनय बताया। उसने कहा कि उसके पास 3 एसी हैं जिन्हें वह बेचना चाहता है। प्रत्येक एसी की कीमत 30-30 हजार रुपए है जो वह 15-15 हजार दे देगा। उसने बताया कि तीनों एसी मंदसौर में महू-नीमच रोड पर TVS के शोरूम के सामने स्थित BR SONS (बी.आर. सन्स) शॉप पर रखे हैं। वे वहां जाकर एसी देख सकते हैं।

    दुकानदार ने एसी दिखाए, भुगतान करने का भी कहा

    व्यवसायी दिव्यांश ने अपने ममेरे भाई पवन पिता गोपाल चौधरी को ऑफर देने वाले द्वारा बताई गई शॉप BR SONS पर भेजा, जहां उन्हें एसी दिखाए। वहां यह भी कहा गया कि तीनों एसी विनय के हैं, आप भुगतान कर दें और एसी ले लें। ममेरे भाई पवन ने जब यह बताया तो दिव्यांश ने ऑफर देने वाले विनय नामक व्यक्ति के खाते में दो बार में कुल 38 हजार 700 रुपए ट्रांसफर कर दिए। भुगतान करने के बाद दिव्यांश ने पवन को जानकारी दी और भुगतान होने का प्रमाण दिया।

    हमें एसी दिखाने का बोला था, देने का नहीं- दुकानदार

    दिव्यांश का आरोप है कि पवन ने भुगतान होने की जानकारी देकर तीनों एसी देने का कहा तो दुकानदार व कर्मचारी मुकर गया। उन्होंने कहा कि विनय ने सिर्फ एसी दिखाने का बोला था जो दिखा दिए, उसने देने का नहीं बोला। पवन ने यह बात दिव्यांश को बताई तो उसने दुकानदार और कर्मचारी से मोबाइल पर बात की लेकिन बात नहीं बनी तो उन्होंने मंदसौर शहर थाने पर इसकी लिखित शिकायत की।

    दुकान संचालक का अस्पष्ट रुख

    उक्त मामले में एसीएन टाइम्स द्वारा बी. आर. सन्स का पक्ष जानने के लिए मोबाइल नंबर 9893000930 पर संपर्क किया गया। कॉल रिसीव करने वाले से अपना नाम बताने का आग्रह किया गया और ट्रू-कॉलर पर उक्त नंबर पर प्रदर्शित होने वाला नाम ‘सिद्धार्थ नाहटा’ सही होने की पुष्टि के लिए भी कहा लेकिन उन्होंने टाल दिया। बताया जा रहा है कि बी. आर. सन्स मंदसौर संसदीय क्षेत्र के व्यापारिक और राजनीतिक घराने (भंवरलाल नाहटा एवं नरेंद्र नाहटा) से संबंधित है।

    ]]>
    Thu, 31 Jul 2025 14:59:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खाकी पर फिर उठी उंगली ! IA थाने में 'आदिवासी छात्रों से पिटाई' मामले की अजाक DSP करेंगे जांच, भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की शिकायत पर SP ने दिए आदेश https://acntimes.com/ratlam-Ajaak-DSP-will-investigate-the-case-of-students-being-beaten-up-in-IA-police-station https://acntimes.com/ratlam-Ajaak-DSP-will-investigate-the-case-of-students-being-beaten-up-in-IA-police-station एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने थाने में पूछताछ के नाम पर छह विद्यार्थियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसपी अमित कुमार ने मामले की जांच अजाक डीएसपी को सौंपी है। जांच अधिकारी को तीन दिन में रिपोर्ट देने की ताकीद की गई है।

    भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा द्वारा दो दिन पूर्व प्रदर्शन कर एसपी के नाम संबोधित ज्ञापन रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला को सौंपा था। मोर्चा ने ज्ञापन में बताया था कि 18 जुलाई 2025 को पीएनटी कॉलोनी निवासी 93 वर्षीय एक महिला का सोने का कंगन चोही हो गया था। इस मामले में 19 जुलाई 2025 को दोपहर कुछ पुलिसकर्मी महिला के घर के आसपास किराए से रह रहे आदिवासी समाज के छात्र पवन चारेल, राजेंद्र डामोर, गोरधन डामोर, मगन भाभर, प्रकाश पारगी व महेश गामड़ को पूछताछ के बहाने वाहन में बैठाकर औद्योगिक क्षेत्र थाने ले गए थे।

    भूखे बैठाए रखा, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी

    मोर्चा का आरोप है कि थाने में पुलिस ने विद्यार्थियों को दोपहर 12.30 बजे से रात 9 बजे तक भूखे-प्यासे बैठाए रखा। उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट में ज्यादा चोट आने पर पवन चारेल व राजेंद्र डामोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

    ...तो होगा आंदोलन

    भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की मांग है कि मामले की निष्पक्षता से जांच हो और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने के दौरान मोर्चा के प्रदेश संयोजक दिनेश माल, आदिवासी परिवार के ध्यानवीर डामोर, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र मईड़ा, कालू बरोड़, वीपीसिंह हारी, जिला संयोजक अनिल मईड़ा, ब्लॉक संयोजक, देवा सिंगाड़, जिला सह संयोजक मिथुन सिंघाड़, देवचंद डोडियार, बहादुर डामोर, शैलेंद्र डामोर, सरपंच हिन्दूसिंह मचार, विकाश भाभर, भरत डिंडोर, दिनेश निनामा, पवन खराड़ी, जवान सिंह डामोर, चेतन चारेल, अतुल डामोर, रूनी खदेड़ा, सरवन डामोर सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

    संदेह के आधार पर की पूछताछ

    गौरतलब है कि वृद्धा का सोने का कंगन चोरी होने के मामले में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। इस बारे में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस का कहना है कि फरियादी द्वारा जताए संहेद के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई थी, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया था।

    पुलिस ने दी यह सफाई

    इधर, आदिवासी विद्यार्थियों के साथ थाने में मारपीट का मामला गरमाने पर पुलिस की ओर से मंगलवार रात एक बयान जारी किया गया। इसमें बताया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि पूछताछ के लिए बुलाए गए व्यक्तियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई। एसपी ने इस पर संज्ञान लेकर अजाक डीएसपी को घटना विस्तृत जांच कर रिपोर्ट तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

    ]]>
    Wed, 23 Jul 2025 09:37:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मनमानी पर लगेगी रोक ! प्राइवेट स्कूल इससे ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे किसी कक्षा की फीस, जानिए, कौन से स्कूल इस बंधन से रहेंगे मुक्त, 8 अगस्त तक देना है शपथ&पत्र https://acntimes.com/Private-schools-will-be-exempted-from-fee-control-law-after-giving-affidavit https://acntimes.com/Private-schools-will-be-exempted-from-fee-control-law-after-giving-affidavit एसीएन टाइम्स @ भोपाल । शिक्षण शुल्क बढ़ाने के मामले में प्राइवेट (निजी) स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा फीस संबंधी अधिनियम में संशोधन किया है। इसके अनुसार कोई भी प्राइवेट स्कूल 10 फीसदी से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेगा। सरकार ने ऐसे स्कूलों को इस बंधन से मुक्त रखा है जिनकी फीस वर्तमान में 25 हजार या इससे कम है। ऐसे स्कूलों से 8 अगस्त तक नोटरीकृत शपथ-पत्र मांगा गया है।

    मप्र की लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त शिल्पा गुप्ता द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। प्रदेश के सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को संबोधित इस आदेश में बताया गया है कि म.प्र. निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 में 31 जनवरी 2025 एवं नियम 2020 में 09 जून 2025 को संशोधन किया गया है। संशोधित नियम 2025 के नियम 2 के उप-नियम (3) (क) के अनुसार "ये नियम ऐसे निजी विद्यालयों को जिनकी वार्षिक फीस किसी भी कक्षा के लिए रुपए 25 हजार मात्र से कम नहीं है, लागू होगें।"

    शपथ पत्र अपलोड करने की आखिरी तारीख 8 अगस्त

    लोक शिक्षण आयुक्त के अनुसार संशोधन के अनुक्रम में ऐसे विद्यालय जिनकी सभी कक्षाओं की वार्षिक फीस पृथक-पृथक रुपए 25 हजार या उससे कम है, अधिनियम की परिधि में नहीं आने के कारण उन्हें तत्संबंधी शपथ-पत्र देना होगा। शपथ-पत्र 500 रुपए के स्टाम्प पेपर पर नोटरीकृत करवा कर 08 अगस्त 2025 तक अपलोड करना अनिवार्य होगा। संचालनालय द्वारा नोटरीकृत शपथ-पत्र का प्रारूप परिशिष्ट-1 भी जारी किया गया है।

    ज्यादा फीस बढ़ाने पर होगी कार्रवाई

    आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे निजी विद्यालय जो कि नोटरीकृत शपथ-पत्र 08 अगस्त 2025 तक अपलोड नहीं करते है, उन्हें म.प्र. निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) नियम 2020, यथा संशोधित नियम 2025 के प्रावधानों के दायरे में मान्य किया जाएगा। उक्त अधिनियम/नियम के समस्त प्रावधान ऐसे सभी निजी विद्यालयों पर लागू होंगे। सीधे शब्दों में कहें तो सिर्फ शपथ-पत्र देने वाले स्कूल ही 10 फीसदी से ज्यादा फीस वृद्धि के पात्र होंगे वह भी सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क की सीमा तक। इसके बाद यदि कोई ज्यादा फीस बढ़ाता है तो उसके विरुद्ध सख्ती बरती जाएगी।

    16 हजार स्कूल आ सकते हैं दायरे से बाहर

    बता दें कि, प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की संख्या 34 हजार 652 है। इनमें से तकरीबन 16 हजार स्कूलों की वार्षिक फीस 25 हजार रुपए से कम है। सिर्फ इन्हीं विद्यालयों को ही फीस नियंत्रण कानून के प्रावधानों को मान्य करने की बाद्यता नहीं होगी। हालांकि ये भी एक सीमा तक ही फीस वृद्धि कर पाएंगे। ज्यादा वृद्धि पर इनके ऊपर भी कार्रवाई होगी।

    इस फॉर्मेट में देना होगा शपथ-पत्र

    ]]>
    Thu, 17 Jul 2025 11:58:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गलती या फितूर ? श्रद्धालुओं ने सेव&टमाटर की सब्जी मांगी, ढाबे वाले ने तो परोस दिया नॉनवेज, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, ढाबा सील, संचालक गिरफ्तार https://acntimes.com/MP-Devotees-asked-for-sev-tomato-curry-served-non-veg-Dhaba-sealed-operator-arrested https://acntimes.com/MP-Devotees-asked-for-sev-tomato-curry-served-non-veg-Dhaba-sealed-operator-arrested एसीएन टाइम्स @ खंडवा । सावधान ! आप किसी शाकाहारी हैं और किसी अनजान होटल या ढाबे में भोजन करने गए हैं तो खाने से पहले उसे जांच लें कि कहीं आपको नॉनवेज तो नहीं परोस दिया गया है। देश में लगतार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटना मप्र के खंडवा जिले की है जहां श्रद्धालुओं ने ढाबे पर सेव टमाटर की सब्जी मांगी तो उन्हें नॉनवेज (मटन) परोस दिया गया। भोजन करते समय सब्जी में हड्डी निकलने से हंगामा मच गया। जानकारी मिलने पर प्रशासन ने ढाबा सील कर दिया है। हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल ने मामले में देशद्रोह की कार्रवाई की मांग की है।

    यह चौंकाने वाला मामला खंडवा जिले के पंधाना के राजवीर ढाबा का है। ढाबे का हिंदू नाम देखकर यहां कुछ श्रद्धालु भोजन के लिए रुके। उन्होंने सेव-टमाटर की सब्जी का ऑर्डर दिया। भोजन शुरू किया तो सेव-टमाटर की सब्जी में मांस के टुकड़े नजर आए। इससे वे भड़क गए और उन्होंने ढाबा संचालक से इसकी शिकायत की। इसी दौरान जानकारी मिली की ढाबे का संचालन जावेद मौलाना नामक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा किया जाता है। अतः उन्होंने इसकी जानकारी क्षेत्र के हिंदू संगठनों को भी दी। पता चलते ही हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराते हुए पुलिस और प्रशासन को सूचना देकर तत्काल सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

    यह गलती नहीं, धार्मिक आस्था का अपमान

    पीड़ित रीतेश कुशवाह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के चलते उनके सहित 40 लोगों का जत्था अवधूत संत दादा जी धूनी वाले को निशान अर्पित करने जा रहा था। इसी दौरान वे राजवीर ढाबे पर भोजन के लिए रुके थे जहां उन्हें मांस के टुकड़े वाली सेव-टमाटर की सब्जी परोसी गई। आपत्ति जताने पर ढाबा मालिक ने कहा कि यह गलती से हो गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने कहा कि यह गलती नहीं, जानबूझ कर किया गया है जो उनकी धार्मिक आस्था का अपमान है।

    दुकानों, ढाबों-होटलों पर प्रदर्शित हो नाम और आईडी

    हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने प्रशासन और पुलिस को चेतावनी दी कि यदि मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो हिंदू धर्मावलंबी चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वे धार्मिक यात्राओं वाले मार्ग के सभी ढाबों-होटलों की भी जांच करेंगे। झा ने कहा कि कांवड़ यात्रा व अन्य धार्मिक स्थलों के जो भी मार्ग हैं उन पर सभी ढाबे, होटल और अन्य दुकानों की जांच कर उनके बाहर संचालक का सही नाम लिखवाया जाए और आईडी भी प्रदर्शित की जाए, जिस तरह से उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है।

    ढाबे दो, किचन एक, वेज-नॉनवेज बनाने व परोसने के बर्तन भी एक

    जानकारी के अनुसार राजवीर ढाबा की इसी नाम से एक और ब्रांच है, दोनों आस-पास हैं। एक का संचालन जावेद मौलाना करता है जबकि दूसरे को उसका बेटा शोएब संभालता है। शोएब वाले ढाबे के बोर्ड पर वेज और नॉनवेज का उल्लेख है लेकिन जावेद वाले में नहीं। हालांकि, दोनों का ही भोजन एक ही किचन में तैयार होता है जहां वेज और नॉनवेज बनाने के लिए अलग-अलग बर्तनों का उपयोग नहीं होता। यहां तक कि शाकाहारी और मांसाहारी भोजन परोसने के लिए भी अलग-अलग बर्तनों की व्यवस्था नहीं है। लोगों का आरोप है कि उक्त ढाबे से शराब भी बेची जाती है।

    ढाबा सील, सैंपल लिए

    हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ढाबे से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और ढाबा सील भी कर दिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार परवीन अंसारी, डीएसपी अनिल चौहान के अलावा फूड ऑफिसर, थाना प्रभारी और राजस्व विभाग का अमला मौजूद था। पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक जावेद को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को फूड सेफ्टी विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है।

    सोशल मीडिया पर लोग सरकार पर उठा रहे सवाल

    इस मामले के प्रकाश में आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर काफी आक्रोश जता रहे हैं। X हैंडल पर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं, यहां तक कि वे भाजपा सरकार तक को नहीं छोड़ रहे। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति के चलते सुभाष जैन नामक एक व्यक्ति ने तो यहां तक लिख दिया कि- भाजपा सरकार की आँखें नहीं खुल रहीं। तथाकथित हिंदूवादी पार्टी को हिंदू आस्था की परवाह नहीं। जैन ने तो हिंदुओं को ऐसी पार्टी को वोट देना बंद करने की सलाह भी दे डाली है।

    मामले की हो रही है जांच

    तहसीलदार परवीन अंसारी ने मीडिया को बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस और प्रशासन का अमला ढाबे पर पहुंच गया था। सैंपल प्राप्त कर फूड सेफ्टी विभाग को जांच के लिए सौंपे गए हैं। ढाबे को सील कर दिया गया है। पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा भी जांच की जा रही है।

    ]]>
    Wed, 09 Jul 2025 21:52:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP Police : चंद घंटे के भीतर फिर जारी हुईं कई तबादला सूचियां, ईओडब्ल्यू, लोकायुक्त, निरीक्षक सहित कई अधिकारी&कर्मचारी प्रभावित https://acntimes.com/MP-Police-Several-transfer-lists-released-again-within-a-few-hours-EOW-and-Lokayukta-also-affected https://acntimes.com/MP-Police-Several-transfer-lists-released-again-within-a-few-hours-EOW-and-Lokayukta-also-affected एसीएन टाइम्स @ भोपाल । पुलिस विभाग द्वार एक के बाद एक लगातार तबादला सूचियां जारी हो रह हैं। सोमवार को 50 निरीक्षकों की सूची जारी होने के चंद घंटे बाद ही कई और तबादला सूचियां जारी कर दी गईं। इनमें लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू में नई पदस्थापनाओं के साथ ही निरीक्षकों, कार्यवाहक निरीक्षकों और स्टेनोग्राफर के स्थानांतरण भी शामिल हैं।

    देर शाम हुए तबादले के लिए नीचे दी गई लिंक देखें

    पुलिस विभाग में तबादले : मध्यप्रदेश के 50 टीआई और कार्यवाहर टीआई के तबादले, देखें लिस्ट- किसे-कहां भेजा

    -----

    सोमवार देर राज ये सूचियां हुईं जारी

    ]]>
    Tue, 08 Jul 2025 00:33:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पुलिस विभाग में तबादले : मध्यप्रदेश के 50 टीआई और कार्यवाहक टीआई के तबादले, देखें लिस्ट& किसे&कहां भेजा https://acntimes.com/Transfers-in-Police-Department-50-TIs-and-Acting-TIs-of-Madhya-Pradesh-transferred-see-list https://acntimes.com/Transfers-in-Police-Department-50-TIs-and-Acting-TIs-of-Madhya-Pradesh-transferred-see-list एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र के पुलिस मुख्यालय से प्रदेश में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षकों और निरीक्षकों की तबादला सूची सोमवार को जारी की गई। इसमें 50 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।

    सहायक पुलिस महानिरीक्षक अमित सक्सेना के हस्ताक्षर से जारी आदेश में पुलिस महानिदेशक द्वारा स्पष्ट कियागया है कि स्थानांतरित निरीक्षकों को कार्य का आवंटन संबंधित जिले के एसपी अपने स्तर पर आवश्यकता अनुसार कर सकेंगे। इसमें यह भी बताया गया है कि यदि कोई अधिकारी निलंबित किया गया हो तो उन्हें कार्यमुक्त नहीं करते हुए पुलिस मुख्यालय को सूचित करना होगा।

    ]]>
    Mon, 07 Jul 2025 21:10:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    थोकबंद तबादले ! 114 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी, सूची में कई जिलों के DSP, SDOP और TI शामिल https://acntimes.com/114-police-officers-of-Madhya-Pradesh-transferred https://acntimes.com/114-police-officers-of-Madhya-Pradesh-transferred एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र के गृह विभाग द्वारा प्रदेश के 114 पुलिस अधिकारियों की तबादाली सूची जारी की है। इसमें कई स्थानों के उप पुलिस अधीक्षक (DSP), अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) और थाना प्रभारी (TI) शामिल हैं। ये सभी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। सूची गृह विभाग के उप सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य द्वारा जारी की गई है।

    ]]>
    Thu, 03 Jul 2025 21:47:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पुलिस अधिकारियों के तबादले ! MP में कई स्थानों के लोकायुक्त एसपी बदले, EOW में भी हुई नई पदस्थापनाएं https://acntimes.com/Many-Lokayukta-and-EOW-SPs-changed-in-MP https://acntimes.com/Many-Lokayukta-and-EOW-SPs-changed-in-MP एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन के गृह विभाग द्वारा 10 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची मंगलवार देर रात जारी की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल है। जारी सूची के अनुसार कई स्थानों के लोकायुक्त और आर्थिक अपराध अनुसंधान (EOW) के बदले गए हैं।

    राज्यपाल के अनुमोदन अनुसार मप्र शासन के गृह विभाग के उप सचिव बुद्धेश कुमार वैध द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश में 10 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर का एसपी बनाया गया है। अब उज्जैन लोकायुक्त एसपी के रूप में इंदौर के जोन क्रमांक 4 नगरीय पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद यादव जिम्मेदारी संभालेंगे। उज्जैन में ईओडब्ल्यू एसपी की जिम्मेदारी जबलपुर में एएसपी रहे समर वर्मा को सौंपी गई है।

    इसी तरह आर्थिक पराध प्रकोष्ठ भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील पाटीदार अब रीवा में लोकायुक्त एसपी होंगी। ग्वालियर लोकायुक्त एसपी राजेश कुमार मिश्र को पुलिस मुख्यालय ग्वालियर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में भेजा गया है। जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस मुख्यालय) भोपाल, 6ठी वाहिनी बिसबल जबलपुर की उप सेनानी अंजुलता पटेल को जबलपुर लोकायुक्त एसपी बनाया गया है।

    क्यूडी पुलिस मुख्यालय भोपाल (संबद्ध पीटीसी भौंरी) की एएसपी यास्मीन जहरा जमाल अब भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में काम करेंगी। वहीं ग्वालियर के एएसपी निरंजन शर्मा को ग्वालियर में ही लोकायुक्त एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह भोपाल ईओडब्ल्यू मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदस्थ पल्लवी त्रिवेदी अब पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में काम करेंगी।

    ]]>
    Wed, 02 Jul 2025 01:21:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बात पत्रकार एकता की ! पत्रकारों की कलम इतनी पैनी हो कि नेता और अधिकारी गलत काम करने से हिचकें& हिम्मत कोठारी https://acntimes.com/The-pen-of-journalists-should-be-so-sharp-that-leaders-and-officers-hesitate-to-do-wrong-things-Himmat-Kothari https://acntimes.com/The-pen-of-journalists-should-be-so-sharp-that-leaders-and-officers-hesitate-to-do-wrong-things-Himmat-Kothari मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पत्रकार अपने हित के बजाय दूसरों के हित की चिंता करते हैं। इसीलिए पत्रकारिता महत्वपूर्व स्तंभ है। पत्रकारों की कलम में कितना दम है, सब जानते हैं। पहले पत्रकार पाठक की चिंता करता था, अब उसे अर्थ की चिंता ज्यादा है। अब पत्रकारों की कलम की धार कम हो गई है। जबकि पत्रकारों की कलम इतनी पैनी हो कि नेता और अधिकारी गलत काम करने से हिचकें। ठीक वैसे ही जैसे प्रकाश उपाध्याय ने अपनी कलम से रतलाम शहर की अनेक समस्याओं का समाधान कराया है।

    यह बात मप्र के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। वे मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने की। विशिष्ट अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम की अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित संघ के प्रदेश पदाधिकारी थे।

    कोठारी ने अपने उद्बोधन की शुरुआत दिवंगत पत्रकार प्रकाश उपाध्याय को नमन कर की। उन्होंने कहा कि शलभ भदौरिया अपने पत्रकार साथियों के लिए लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। इसी तरह रतलाम के प्रकाश उपाध्याय के बाद शरद जोशी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की है। पत्रकार मुद्दे तो उठाएं लेकिन जब तक परिणाम न आए तब तक पीछा न छोड़ें। कोई गलत दिशा में जा रहा हो तो पत्रकार उन्हें आगाह करें। समाज पत्रकारों को आशावादी दृष्टि से देखता है, उसकी उम्मीद पूरी करें।

    पत्रकार लोकतंत्र का मतबूत स्तंभ- प्रहलाद पटेल

    महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं। इस स्तंभ को हटाने से संतुलन बिगड़ सकता है क्योंकि भ्रष्ट नेताओं, अधिकारियों को बंदूक से ज्यादा डर आपकी कलम से लगता है। रतलाम नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज को आइना दिखाने का काम करते हैं। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष भदौरिया ने कहा कि संघ अपनी मांगों के लिए आंदोलन करेगा।

    इनका हुआ सम्मान

    आयोजन के दौरान संगठन के पूर्व वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी का संघ की ओर से जीवन पर्यन्त पत्रकारिता, उपलब्धि 2025 श्रमजीवी सम्मान दिया गया। वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व. प्रकाश उपाध्याय की स्मृति में उनके पुत्र सुजीत उपाध्याय तथा संघ के उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार ऋषि कुमार का भी सम्मान किया गया।

    ये प्रस्ताव हुए पारित

    प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में एजेंडे में निर्धारित बिंदुओं पर चर्चा कर केन्द्र सरकार से जुड़ी पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर केन्द्रीय मंत्री, सांसदों को ज्ञापन देने, ऑनलाइन सदस्यता नए सत्र से प्रारम्भ करने सहित सदन की सहमति से विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें मुख्य रूप से मुरैना अधिवेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून सहित अनेक मांगों पर त्वरित निर्णय लेने के आश्वासन के बावजूद अब तक कोई भी मांग पूरी न होने पर शीघ्र ही राजधानी भोपाल में संघ का व्यापक आंदोलन छेड़ने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। सदस्यता शुल्क में वृद्धि कर 300 रुपए करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

    इन्हें मिले नए दायित्व

    प्रांताध्यक्ष भदौरिया ने रतलाम संभाग बनाने की घोषणा की। उन्होंने डॉ. प्रतिपाल सिंह राणा को अध्यक्ष और विजय मीणा को महासचिव घोषित किया। रतलाम के भेरूलाल टांक को प्रदेश संयुक्त सचिव, नागेश जोशी को भोपाल संभाग का अध्यक्ष तथा रतनलाल बाथम को महासचिव, उज्जैन की नागदा तहसील को नया जिला बनाकर राजेश रघुवंशी को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।

    संयोजकों ने प्रस्तुत की अपनी रिपोर्ट

    संघ की वेबसाइट के संयोजक नवनीत काबरा, शासन संगठन समन्वय समिति के संयोजक रिजवान अहमद सिद्दीकी, छानबीन समिति के संयोजक सरल भदौरिया, ऑनलाइन सदस्यता अभियान समिति के संयोजक शरद जोशी, अनुशासन समिति के संयोजक प्रहलाद सिंह भदौरिया, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कविता मांढरे, श्रमजीवी बुलेटिन के विज्ञापन संयोजक नीरज रघुवंशी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक संदीप शर्मा ने तीन माह के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इससे पूर्व प्रांतीय महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने त्रैमासिक प्रतिवेदन तथा कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर ने आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

    अनुपस्थित रहने पर पदमुक्त

    प्रांताध्यक्ष ने प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले प्रांतीय पदाधिकारियों पर कड़ा निर्णय लिया। उन्होंने जबलपुर संभाग अध्यक्ष राजेश द्विवेदी सहित अन्य अनुपस्थित रहे प्रांतीय पदाधिकारियों को पदमुक्त करने की घोषणा की।

    ये उपस्थित रहे

    सभी अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष राजेश जैन महासचिव दिनेश दवे और सदस्यों ने शॉल, श्रीफल, सम्मान-पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। बैठक में संगठन प्रभारी एवं प्रांताध्यक्ष से संबद्ध मोहम्मद अली, उपाध्यक्ष एवं संयोजक आयोजन समिति राजकुमार दुबे, उपाध्यक्ष परसराम चौहान, राजेंद्र राठौर, दिलीप सिंह भदौरिया, अमित द्विवेदी, रामकिशोर अग्रवाल सहित प्रांतीय पदाधिकारी, संभाग अध्यक्ष, महासचिव और अनेक जिला अध्यक्ष और महासचिव उपस्थित थे।

    ]]>
    Tue, 01 Jul 2025 23:56:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जमीन से जुड़े – शिखर पर चढ़े ! 2008 में सक्रिय राजनीति में उतरे हेमंत खंडेलवाल होंगे मप्र BJP के अध्यक्ष, CM मोहन यादव ने रखा प्रस्ताव, VD शर्मा ले गए मंच पर https://acntimes.com/Hemant-Khandelwal-will-be-the-state-president-of-MP-BJP https://acntimes.com/Hemant-Khandelwal-will-be-the-state-president-of-MP-BJP एसीएन टाइम्स @ भोपाल । 2008 में अपने दिवंगत पिता विजय खंडेलवाल की राजनीतिक विरासत संभालने मैदान में उतरे हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) मप्र भाजपा (MP BJP) के नए अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को हुए चुनाव में सिर्फ एक ही नामांकन खंडेलवाल का दाखिल हुआ जिनके प्रस्तावक खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बने और प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा उनका हाथ थामकर मंच पर ले गए। औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा बुधवार को होगी। खंडेलवाल बैतूल से विधायक हैं और पूर्व में पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव मंगलवार शाम को प्रदेश मुख्यालय पर हुए। चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान जबकि पर्यवेक्षक सरोज पांडेय रहीं। सर्वप्रथम विधायक हेमंत खंडेलवाल ने चुनाव प्रभारी प्रधान और पर्यवेक्षक पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया। प्रस्तावक मुख्यमंत्री यादव रहे। खास बात यह रही की नामांकन दाखिल कराने के लिए मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा 60 वर्षीय खंडेलवाल को हाथ पकड़ कर मंच पर ले गए। खंडेलवाल के लिए अन्य किसी ने भी कोई नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में अब पार्टी की ओर से सिर्फ खंडेलवाल के अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा भर ही होनी शेष है जो बुधवार को संभावित है।

    मैसेज हो रहा वायरल

    भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जिस व्यक्ति को जिम्मेदारी की जा रही है वह जमीनी स्तर पर तो काफी सक्रिय है लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके समर्थक ज्यादा नहीं है। एक मैसेज के अनुसार X पर उनके सिर्फ 4 हजार फॉलोवर्स हैं। यह मैसेज सौरभ गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने किया है जिसमें अन्य को भी भी जमीन से जुड़ कर काम करने की सीख दी है।

    ये उपस्थित रहे नामांकन के दौरान

    प्रदेश मुख्यालय पर नामांकन दाखिल करने के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल व जगदीश देवड़ा तथा मंत्री राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

    हेमंत खंडेलवाल : समाजसेवी, सांसद, विधायक और पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे

    भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा में 3 सितंबर, 1964 को विजय एवं कांति खंडेलवाल के यहां हुआ। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शुमार रहे पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल के पुत्र हेमंत मूलतः कृषक और उद्योगपति के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रही। राजनीति के क्षेत्र में वे तत्कालीन बैतूल सांसद पिता विजय कुमार के निधन के बाद 2008 में सक्रिय हुए। बैतूल लोकसभा सीट रिक्त होने पर उपचुनाव हुए तो भाजपा ने दिवंगत विजय कुमार के पुत्र हेमंत को टिकट दिया। उन्होंने कांग्रेस के सुखदेव पांस को हराकर लोकसभा पहुंचे। 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हेमंत वागद्रे को पराजित कर बैतूल विधानसभा से विधायक चुने गए और 2018 तक प्रतिनिधित्व किया।

    पहले जिससे हारे, बाद में उसी से जीते : 2018 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने हेमंत खंडेलवाल पर ही भरोसा जताया हालांकि इस बार वे कांग्रेस के निलय डागा से पराजित हो गए। 2023 में भी भाजपा ने टिकट नहीं बदला और इस बार खंडेलवाल पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे। उन्होंने विधायक निलय डागा को पराजित कर दिया।

    प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रहे :  अपने क्षेत्र के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क पेयजल और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहे हेमंत खंडेलवाल मप्र भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे कुशाभाऊ ठाकरे विचार न्यास के अध्यक्ष के पद पर काबिज हैं। खंडेलवाल कई अन्य जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं

    वाणिज्य और विधि के हैं जानकार : नए प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल वाणिज्य विषय के साथ ही विधि के भी जानकारी हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता बी. कॉम. और एलएलबी है। 12 फरवरी, 1990 को ऋतु से परिणय सूत्र में बंधे हेमंत के एक बेटा और एक बेटी है। मां कांति और पूरा परिवार साथ ही रहता है।

    ]]>
    Tue, 01 Jul 2025 20:46:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    UPDATE NEWS ! CM के प्रोटोकॉल वाहनों में पानी वाला डीजल भरने वाले शक्ति फ्यूल पाइंट के स्टॉक में भी मिली गड़बड़ी, डीजल&पेट्रोल जब्त, संचालक के विरुद्ध FIR दर्ज https://acntimes.com/Ratlam-Irregularities-found-in-stock-of-Shakti-Fuel-Point-which-filled-diesel-mixed-with-water-FIR-lodged-against-operator https://acntimes.com/Ratlam-Irregularities-found-in-stock-of-Shakti-Fuel-Point-which-filled-diesel-mixed-with-water-FIR-lodged-against-operator एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रोटोकॉल के लिए रतलाम आए वाहनों में पानी वाली डीजल भरने वाले शक्ति फ्यूल पंप में स्टॉक को लेकर भी अनियमितता पाई गई है। पंप पर डीजल का स्टाक तय सीमा से अधिक पाया गया है। प्रथमदृष्टया यह ग्राहकों को कम डीजल देने की ओर इशारा करता है। इसके चलते पंप पर मौजूद करीब 6 हजार लीटर पेट्रोल और 10 हजार लीटर से ज्यादा डीजल जब्त किया गया है। मामले में पंप संचालक के विरुद्ध औद्योगिक क्षेत्र थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

    जानकारी के अनुसार रतलाम जिले में प्रोटोकॉल के लिए वीआईपी वाहन प्रदान करने के लिए इंदौर का मेसर्स इम्पैक्ट ट्रेवल्स अधिकृत है। विशेष आयोजन होने पर उक्त ट्रैवल्स द्वारा अपडेट कंडीशन में वाहन मय डीजल और ड्राइवर के उपलब्ध करवाए जाते हैं। शुक्रवार को रतलाम में होने वाले एमपी राइज 2025 कॉनक्लेव के लिए भी इसी ट्रैवल्स से करीब 19 वाहन (इनोवा कारें) बुलवाए गए थे। इनका उपयोग प्रोटोकॉल, वीआईपी और सीएम के काफिले आदि में होना था। गुरुवार रात को ये वाहन रतलाम पहुंचे जिन्हें डीजल भरने के लिए शहर के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शक्ति फ्यूल्स पाइंट (पंप) भेजा गया था। यहां पंप पर डीजल भरने के बाद सभी वाहन खराब हो गए जिन्हें धक्का तक लगाना पड़ा।

    यह भी देखें... बड़ी खबर ! रतलाम में CM के काफिले के लिए आए 19 वाहनों में भर दिया पानी मिला डीजल, पेट्रोल पंप किया सील, दूसरे वाहनों की करना पड़ी व्यवस्था

    टैंक में 720 लीटर ज्यादा मिला डीजल 

    जानकारी मिलते ही जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले एवं तह‌सीलदार आशीष उपाध्याय मेसर्स शक्ति फ्यूल्स पाइंट पहुंचकर जांच की। जांच करने पर पंप में उपलब्ध ईंधन (डीजल और पेट्रोल) की डेंसिटी और स्टॉक की जांच की गई। इसमें यहां बेचे गए डीजल के पश्चात बचने वाले स्टॉक के आंकड़े और डीप स्टॉक में 720 लीटर का अंतर पाया गया। इतना ही नहीं ऑटोमेशन डिस्प्ले में डीजल टैंक में वाटर डीप (पानी की गहराई) 6.63 सेंटीमीटर पाया गया। इस हिसाब से डीजल टैंक में करीब 197.43 लीटर पानी होने की बात सामने आई। यही पानी मिला डीजल बीती रात वाहनों में भरा गया था जिससे उनमें खराबी आई और प्रशासन की मशक्कत बढ़ गई।

    मान्य छूट से ज्यादा है स्टॉक इसलिए किया जब्त

    जिला आपूर्ति अधिकारी गोले ने एसीएन टाइम्स को बताया कि शक्ति फ्युल्स पाइंट पर पाया गया स्टॉक मान्य छूट सीमा 04% से ज्यादा है। अगर लीटर में बात करें तो यह मान्य छूट सीमा से करीब 426 लीटर अधिक है। इससे साफ है कि मेसर्स शक्ति फ्यूल्स पाइंट डोसीगांव द्वारा अपमिश्रित डीजल सप्लाई की गई। इसके चलते पंप पर उपलब्ध 5995 लीटर पेट्रोल एवं 10,657 लीटर डीजल जब्त किया गया है।

    मांगलिया में होगी डीजल की जांच

    जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार जांच के लिए BPCL के सेल्स ऑफिसर को भी बुलवाया गया था। पंप से डीजल के 3 सैम्पल लिए गए हैं जिन्हें जांच हेतु मांगलिया स्थित BPCL लैब भेजा गया है। पम्प को विधिवत सील किया गया। पंप की मालिक और संचालक शक्ति पति हेमराज बुंदेल निवासी इंदौर हैं जिसके विरुद्ध औद्योगिक क्षेत्र थाने पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

    इस धारा में दर्ज हुई एफआईआर

    वाहनों में अपमिश्रित डीजल भरने और स्टॉक की अनियमितता पाए जाने पर जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा एक रिपोर्ट उपलब्ध करवाई गई थी। इसके आधार पर शक्ति फ्यूल पाइंट के मालिक और संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत अपराध क्रमांक 512/2025 दर्ज किया गया है।

    गायत्री आनंद सोनी, थाना प्रभारी- औद्योगिक क्षेत्र रतलाम

    ]]>
    Fri, 27 Jun 2025 20:35:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर ! रतलाम में CM के काफिले के लिए आए 19 वाहनों में भर दिया पानी मिला डीजल, पेट्रोल पंप किया सील, दूसरे वाहनों की करना पड़ी व्यवस्था https://acntimes.com/Big-news-19-vehicles-that-came-for-CMs-convoy-in-Ratlam-were-filled-with-water-and-diesel-petrol-pump-sealed https://acntimes.com/Big-news-19-vehicles-that-came-for-CMs-convoy-in-Ratlam-were-filled-with-water-and-diesel-petrol-pump-sealed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव (MP RISE 2025) के लिए रतलाम आ रहे सीएम के काफिले के लिए प्रशासन द्वारा इंदौर से 19 इनोवा कारों की व्यवस्था की गई थी। बीती रात डोसीगांव के पेट्रोल पंप से इनमें डीजल भरा गया लेकिन सभा वाहन थोड़ी दूर चलने के बाद ही बंद हो गए। जांच करने पर वाहनों में 20 लीटर डीजल में 10 लीटर पानी निकला। इससे प्रशासन पेट्रोल पंप सील कर दिया और इंदौर से दूसरे वाहन बुलवाए।

    गुरुवार रात को उस समय हड़कंप मच गया जब सीएम डॉ. मोहन यादव के काफिले में शामिल होने के लिए इंदौर से मंगवाए गए वाहन एक-एक कर बंद हो गए। इससे प्रशासन अमले में हड़कंप मंच गया। दरअसल, सभी वाहनों में डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल करीब 20-20 लीटर डीजल भरवाया गया था। इसके बाद जैसे-जैसे वाहन थोड़ी दूर चले, वे एक के बाद एक सभी बंद हो गए। इससे सभी वाहनों को धक्के लगाने पड़े। अचानक हुई इस घटना से सभी हतप्रभ रह गए और अधिकारियों को जानकारी दी गई।

    वाहनों और पेट्रोल पंप के टैंक में मिला पानी

    वाहन बंद होने की की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय और खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले सहित अन्य अधिकारी पेट्रोल पंप पहुंचे। एक साथ इतने वाहन बंद होने का पता लगाने के लिए सबसे पहले उनके टैंक में भरे गए डीजल की जांच की गई। डीजल में आधा पानी निकला। इससे अधिकारियों ने भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर को तलब किया जिनके समक्ष पेट्रोल पंप के टैंक की भी जांच की गई। जांच में डीजल टैंक में भी पानी पाया गया। बताया जा रहा है कि टैंक में रिसाव होने से बारिश का पानी भर गया। मामले की जांच की जा रही है।

    पेट्रोल पंप सील किया, दूसरे वाहनों की व्यवस्था की

    नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने एसीएन टाइम्स से चर्चा में बताया कि सीएम के काफिले के वाहनों में पानी मिला डीजल भरे जाने पर पेट्रोल पंप सील कर दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी द्वारा कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया जाएगा। उपाध्याय के अनुसार सीएम के काफिले के लिए इंदौर से दूसरे वाहनों की व्यवस्था रात में ही कर दी गई थी। वाहन आ चुके हैं और पूरी एहतियात बरती जा रही है।

    पुलिस विभाग ने भी लिया संज्ञान

    पुलिस विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार 26 जून 2025 को औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स से डीजल भरवाने से शासकीय अधिगृहित वाहनों में खराबी के बाद सभी वाहनों को बदलकर दूसरे वाहन अधिगृहित किए गए हैं। पेट्रोल पंप को सील कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रथमदृष्टया मिलावटी डीजल की वजह से वाहन में खराबी आई है। उक्त पेट्रोल पंप से जांच हेतु सैंपल लेकर पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक  कारवाई की जाएगी।

    ]]>
    Fri, 27 Jun 2025 11:34:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP RISE & 2025 ! 27 जून को लिखी जाएगी रतलाम के औद्योगिक विकास की नई इबारत, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लायमेंट कॉनक्लेव का शुभारंभ https://acntimes.com/MP-RISE-2025-CM-will-inaugurate-Regional-Industry-Skill-and-Employment-Conclave-in-Ratlam-on-27th-June https://acntimes.com/MP-RISE-2025-CM-will-inaugurate-Regional-Industry-Skill-and-Employment-Conclave-in-Ratlam-on-27th-June एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 27 जून (शुक्रवार) का दिन रतलाम के औद्योगिक विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जून को रतलाम में रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लायमेंट कॉन्क्लेव (राइज 2025) का शुभारंभ करेंगे। इस कॉनक्लेव की थीम “सफल उद्यमी, समृद्ध उद्योग, समावेशी विकास" है। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि एवं देश-प्रदेश के ख्यात उद्योगपति तथा निवेशक उपस्थित रहेंगे।

    शुक्रवार का दिन रतलाम के औद्योगिक विकास की तस्वीर को बदलने वाला होगा, जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा कर रतलाम के औद्योगिक विकास की नई ईबारत लिखेंगे। रतलाम के औद्वोगिक क्षैत्र की बदलती सकारात्मक तस्वीर को स्थापित करेंगे। स्थानीय नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउंड) पर सुबह 11.00 बजे से प्रारम्भ होने वाले आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

    प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे सीएम

    रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव के प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।  कॉन्क्लेव में जिन औद्योगिक इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा उनमें वाटर कूलर, प्यूरीफायर, रतलाम में शेयर बाजार, मुरब्बा, प्लास्टिक, फर्नीचर, मोबाइल कवर निर्माण, कुल्फी कोन, आइसक्रीम ग्रेप, वायनरी, खिलौने, डेकोरेटिव मेटल, आर्टिकल्स, कैनवस मेकिंग, बायोडिग्रेडेबल बैग, इलेक्ट्रिक वाहन, बायोडिग्रेडेबल डिस्पोजल, फ्रोजन फूड्स, नाइट्राइल ग्लव्स, नोटबुक निर्माण इत्यादि सामग्री बनाने वाली औद्योगिक इकाइयां सम्मिलित हैं। इनमें रतलाम के अलावा इंदौर, भोपाल, धार, देवास, उज्जैन, रायसेन, बुरहानपुर, शिवपुरी की औद्योगिक इकाइयां सम्मिलित हैं। स्वरोजगार योजना में सफलता की कहानियों की प्रदर्शनी तथा लाभार्थियों से चर्चा होगी। सूक्ष्म लघु मध्यम मंत्री चेतन्य काश्यप स्वागत उद्बोधन देंगे। डीआईपीआईपी एमएसएमई कौशल विभाग की लघु फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर न्यू झील फैशन लिमिटेड के फाउंडर दीनबंधु त्रिवेदी का भी उद्बोधन होगा।

    रोजगार मूलक औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन व लोकार्पण होगा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव के प्रारंभ में रतलाम तथा रीवा, सागर, अलीराजपुर, पीथमपुर आदि स्थानों पर स्थापित होने वाली रोजगार मूलक औद्योगिक इकाइयों के निर्माण का भूमि पूजन लोकार्पण करेंगे। एमएसएमई विभाग से आशय पत्र, भूमि आवंटन पत्र प्राप्त करने वालों से चर्चा करेंगे, इनमें प्रदेश के अन्य स्थानों के हितग्राही भी सम्मिलित हैं।

    करोड़ों रुपए के ऋण अनुदान का वितरण होगा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉनक्लेव में शासन की योजनाओं के अंतर्गत करोड़ो रुपयों के ऋण तथा अनुदान राशि का वितरण हितग्राहियों को करेंगे। इस दौरान 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को 24 करोड रुपए ऋण लाभ का वितरण किया जाएगा। लोकमाता अहिल्याबाई प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत हितग्राहियों को अनुदान वितरण किया जाएगा। प्रदेश में एमएसएमई स्वरोजगार क्रेडिट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन चयनित बैंकों का सम्मान करेंगे। विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के 10-10 लाभार्थियों को मंच से हित लाभ वितरण किया जाएगा।

    औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी होगा

    रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि पूजन लोकार्पण करेंगे जिनकी सम्मिलित लागत 243.11 करोड़ रुपए है। एमएसएमई विभाग अंतर्गत 329 हेक्टेयर के 243 करोड़ लागत से तैयार होने वाले 16 नए औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन लोकार्पण किया जाएगा। प्रदेश के अलीराजपुर सीएफसी का भूमि पूजन तथा 11 राज्य क्लस्टर्स का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। डीटीआईसी के अंतर्गत प्रदेश के निवाड़ी, आगर-मालवा तथा रायसेन में निर्मित भवनों का भी लोकार्पण किया जाएगा। एमएसएमई अंतर्गत निवाड़ी, आगर-मालवा तथा रायसेन के नवीन डीटीआईसी कार्यालय भवनो का लोकार्पण भूमि पूजन किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र सेमरी कांकड़ जिला उज्जैन में 67.23 करोड रुपए लागत से निर्मित होने वाले नवीन उद्योग क्षेत्र का भूमि पूजन किया जाएगा।

    युवाओं को रोजगार ऑफर लेटर व उद्योगपतियों को भूमि आवंटन होगा

    कॉनक्लेव में मुख्यमंत्री यादव मंच से ही कौशल विकास विभाग के अंतर्गत आकांक्षी युवाओं को रोजगार ऑफर लेटर प्रदान करेंगे। एमएसएमई विभाग के अंतर्गत उद्योगपतियों को भूमि आवंटन पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा एमएसएमई विभाग अंतर्गत निवेश करने वाली रोजगार मूलक औद्योगिक इकाइयों को भूमि के लिए आशय-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा एमपीआईडीसी के 2 हजार 850 करोड रुपए से अधिक निवेश करने वाली तथा 5 हजार 450 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार देने वाली 27 औद्योगिक इकाइयों को 125 हेक्टेयर भूमि के लिए आशय-पत्र वितरित किए जाएंगे।

    एमएसएमई मार्केट एक्सेस के लिए होगा एमओयू

    रतलाम रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में एमएसएमई विभाग तथा वॉलमार्ट के मध्यप्रदेश की एमएसएमई मार्केट एक्सेस के लिए एमओयू होगा। इसके अलावा एमएसएमई विभाग तथा ओंड के मध्य प्रदेश एमएसएमई मार्केट एक्सेस के लिए एमओयू एक्सचेंज किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री का संबोधन एवं निवेशकों के साथ चर्चा

    दोपहर लगभग 1.15 बजे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का विशेष संबोधन होगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा प्रमुख निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा की जाएगी।रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव का समांतर सत्र निवेश नीतियों तथा तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार पर पर केंद्रित होगा। इस दौरान प्रदर्शनी, स्वरोजगार, रोजगार, ओडीओपी, जीआई उत्पाद के लिए विशिष्ट पवेलियन एमएसएमई सेक्टर के उत्पादों का प्रदर्शन युवा संगम स्टॉल तथा पवेलियन भी लगाए जाएंगे।

    रतलाम के बाद अन्य जिलों में भी हैं प्रस्तावित

    बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2025 को ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ घोषित किया गया। इसी क्रम में प्रदेश में औद्योगिक विकास, कौशल उन्नयन और रोजगार सृजन को समर्पित एक नई पहल के रूप में ‘एमपी राइज 2025’ रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा है जो केवल औद्योगिक निवेश तक सीमित नहीं है बल्कि कौशल विकास, रोजगार सृजन और स्वरोजगार को सशक्त बनाने की दिशा में एक समन्वित प्रयास है। रतलाम में इस शृंखला का प्रथम आयोजन 27 जून को रतलाम में होने जा रहा है। इस दिन अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस भी है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एमएसएमई किसी भी राज्य की आर्थिक बुनियाद होते हैं, न केवल वे लाखों लोगों को रोज़गार प्रदान करते हैं बल्कि नवाचार, निर्यात और स्थानीय विकास को भी गति देते हैं। एमपी राइज 2025 के अंतर्गत इस वर्ष रतलाम के साथ ही छिंदवाड़ा, मुरैना तथा सतना में भी कॉनक्लेव प्रस्तावित हैं। 

    मुख्यमंत्री करेंगे राष्ट्र सेवक, लोकतंत्र सेनानी कन्हैयालाल मौर्य (मामाजी) का अभिनंदन

    भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी कन्हैयालाल मौर्य (मामाजी) का 27 जून को समारोह पूर्वक अभिनंदन किया जाएगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे। अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा रहेंगे। राष्ट्र सेवक एवं लोकतंत्र सेनानी कन्हैयालाल मौर्य ‘‘मामाजी’’ अभिनंदन समारोह समिति के अध्यक्ष, एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि समारोह होटल श्रीजी पैलेस में सायं 4 बजे होगा।

    पुस्तक का विमोचन होगा- मंत्री काश्यप ने बताया कि मौर्य (मामाजी) का जन्म 12 जून 1936 को हुआ था। 10 वर्ष की आयु में वे बाल स्वयंसेवक बने। इसके पश्चात जनसंघ की स्थापना से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हुए और 90 वर्ष की आयु में अब भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। उनके राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक जीवन के अनुभव एवं उनसे जुड़े व्यक्तियों के विचारों पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन भी होगा। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, अनीता चौहान, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिन्तामणि मालवीय, मथुरालाल डामर एवं महापौर प्रहलाद पटेल विशेष अतिथि होंगे।

    ]]>
    Thu, 26 Jun 2025 23:08:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रीजनल राइज कॉनक्लेव अपडेट ! अब तक 5000 प्रतिभागियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, CM डॉ. मोहन यादव उद्योगपति और निवेशकों से वन&टू&वन करेंगे चर्चा https://acntimes.com/Ratlam-So-far-5000-participants-have-registered-for-the-Regional-Rise-Conclave https://acntimes.com/Ratlam-So-far-5000-participants-have-registered-for-the-Regional-Rise-Conclave एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 27 जून को आयोजित होने वाली रीजनल राइस कॉनक्लेव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसकी मॉनीटरिंग स्वयं  सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप कर रहे हैं। आयोजन में शामिल होने के लिए इन्वेस्ट एमपी पोर्टल पर अब तक 5000 प्रतिभागी पंजीयन करवा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। इसमें देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान और नामचीन उद्योगपति शामिल होंगे।

    रीजनल राइस कॉनक्लेव का आयोजन स्थानीय नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउंड) पर होगा जिसके लिए दिन-रात काम चल रहा है। इसका निरीक्षण कलेक्टर राजेश बाथम भी मौके पर पहुंच के कर रहे हैं। रतलाम के औद्योगिक विकास को नया कैनवास देने वाली रीजनल राइज कॉनक्लेव में  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों तथा निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। उनके साथ बैठकें भी होंगी।

    इन्होंने दी शामिल होने की सहमति

    एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया कि कॉनक्लेव में लगभग 1500 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आएंगे। रीजनल कॉनक्लेव में शामिल होने के लिए न्यू जील, श्रीजी, जैक्सन, ओरियाना पावर, एकेटी टायर्स, तिरुपति बालाजी डरलम, बीबा, एलकेम, गोल्ड क्रेस्ट सीमेंट जैसी ख्यात कंपनियों द्वारा सहमति दी गई है।

    रतलाम के विकास को मिलेगी उड़ान

    रीजनल राइज कॉन्क्लेव न केवल रतलाम के औद्योगिक विकास की नई तस्वीर पेश करेगी बल्कि रतलाम से लगे 1466 हैक्टेयर के निवेश क्षेत्र को नई उड़ान भी देने जा रही है। कॉन्क्लेव के जरिए दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे से लगे हुए रतलाम निवेश क्षेत्र का अब तेजी से औद्योगिकरण सुनिश्चित हो जाएगा। अभी रतलाम निवेश क्षेत्र में 600 करोड़ रुपए के निवेश के साथ फ्यूजी यामा जैसी प्रतिष्ठित सोलर उपकरण निर्माता कंपनी आ चुकी है जिसकी अधोसंरचना निर्माण जारी है। कंपनी को 25 हेक्टेयर भूखंड आवंटित कर दिया गया है।

    कॉनक्लेव के पश्चात अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा भी निवेश क्षेत्र में औद्योगिक इकाईयां बड़ी संख्या में स्थापित की जाने वाली हैं जिनके जरिए हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। पीथमपुर के बाद मध्य प्रदेश में रतलाम निवेश क्षेत्र दूसरा ऐसा औद्योगिक क्षेत्र होगा जो औद्योगिक विकास की अपनी अलग चमक बिखेरेगा। रतलाम निवेश क्षेत्र विकास में रीजनल राइज कॉनक्लेव और अधिक तीव्र गति देने का कार्य करेगी।

    ऋण का भी होगा वितरण, भूखंड आवंटन पत्र सौंपेंगे

    कॉनक्लेव कौशल विकास रोजगार सृजन के साथ औद्योगिक विकास पर केंद्रित होगी। इस दौरान करीब 500 से अधिक युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। कॉनक्लेव में प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए जाएंगे। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के निर्देशन में एमएसएमई विभाग द्वारा औद्योगिक तथा निवेश इकाइयों को 500 से ज्यादा भूखंड आवंटन प्रमाण-पत्र कॉनक्लेव के दौरान प्रदान करने की तैयारी है। इसमें सूक्ष्म लघु मध्यम इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

    ]]>
    Wed, 25 Jun 2025 01:09:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में लिखेंगे विकास की नई इबारत ! रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एंप्लॉयमेंट कॉन्क्लेव 27 जून को, रोजगार सृजन और उद्योगों के विकास की दिशा तय होगी &मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Regional-Industry-Skill-and-Employment-Conclave-Skill-Development-on-June-27-in-Ratlam-Minister-Chetan-Kashyap https://acntimes.com/Regional-Industry-Skill-and-Employment-Conclave-Skill-Development-on-June-27-in-Ratlam-Minister-Chetan-Kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 27 जून को रतलाम में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एंप्लॉयमेंट कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। यह रतलाम के विकास की दिशा को बदलने का बहुत बड़ा कदम होगा। इसका नाम राइज रखा गया है, जिसका अर्थ उदय होता है। यह उदय मध्यप्रदेश के साथ रतलाम का भी है।

    यह बात रतलाम शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस में कही। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम, एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौड़ एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जब से पदभार लिया है, उन्होंने उद्योग रोजगार को सबसे महत्वपूर्ण माना है। 2025 के वर्ष को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया है। पूर्व में आयोजित सभी 6 रीजनल कॉनक्लेव उद्योगों पर आधारित थे। रतलाम का कॉन्क्लेव पूरा नया प्रयोग है। इसमें कौशल विकास, रोजगार सृजन एवं औद्योगीकरण विकास पर आधारित होगा, जो तीनों एक दूसरे के पूरक हैं।

    देश के विकास का अगला मंत्र स्वरोजगार

    एमएसएमई मंत्री काश्यप ने बताया कि उद्योगों की सफलता में अच्छी तकनीक वाले एम्पलाई का मिलना बहुत आवश्यक है। प्रदेश सरकार की कई योजनाएं ऐसी है जो स्वरोजगार को बढ़ावा देती है। देश के विकास का अगला मंत्र स्वरोजगार है। इसके साथ औद्योगीकरण के माध्यम से रोजगार के अवसर को बढ़ाना है। रोजगार के अवसर तकनीकी दक्षता के साथ यदि बढ़ेंगे तो उद्योगों को भी लाभ होगा।

    500 युवाओं को ऑफर लेटर देंगे, 400 प्लॉट आवंटित होंगे

    कॉन्क्लेव में 500 युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर दिए जाएंगे, प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण वितरण किया जाएगा, जो करीब 1 हजार करोड़ के लगभग होगा। एमएसएमई विभाग द्वारा 400 से अधिक प्लॉट आवंटित किए गए हैं, उनका आवंटन किया जाएगा। भूमि आवंटन पत्र, आशय पत्र भी दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ निवेशकों की वन टू वन बैठक भी आयोजित होगी, वृहद एक्जिबिशन के माध्यम से स्टार्टअप नवाचार, जीआई और ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की जाएगी।

    रतलाम को मिलेगा पूरा लाभ 

    काश्यप के अनुसार मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में पहली बार रतलाम में यह कॉन्क्लेव हम कर रहे हैं। नए प्रयोग के साथ रतलाम को हम नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। एमपीआईडीसी की ओर से निवेश क्षेत्र का निर्माण चल रहा है। पानी की व्यवस्था का कार्य चल रहा है। निवेश क्षेत्र मध्य प्रदेश से नहीं देश के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, क्योंकि यह दिल्ली-मुंबई के बीच में ऐटलेन एक्सप्रेस-वे से लगा हुआ है। इसका पूरा लाभ रतलाम को मिलेगा।

    उद्योगों का लोकार्पण और शिलान्यास होगा 

    मंत्री काश्यप ने कहा कि एक कंपनी को 25 हेक्टेयर भूमि अलॉट हो चुकी है, जो सोलर प्लांट के उपकरणे बनाएगी। मुख्यमंत्री जी द्वारा इसका शिलान्यास किया जाएगा। समारोह में अन्य कई उद्योगों का भी लोकार्पण / शिलान्यास होगा। निवेश क्षेत्र में अन्य बड़े उद्योग लाने के लिए चर्चा चल रही है। कई उद्योगपतियों ने यहां आने के लिए अप्रोच भी किया है। कॉन्क्लेव का सीधा लाभ निवेश क्षेत्र के प्रति आकर्षण बढ़ाने के काम आएगा।

    इंदौर-उज्जैन संभाग के 3500 प्रतिनिधि होंगे शामिल- राठौड़

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमपीआईडीसी के डायरेक्टर राजेश राठौड़ ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दिनभर अलग-अलग सत्र रहेंगे। आगामी भविष्य में कौन से उद्योग होना चाहिए और वर्तमान उद्योग को अपने आप में प्रासंगिक कैसे बनाना है, इसके लिए केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़े एक्सपर्ट को भी बुलाया है। कॉन्क्लेव में इंदौर-उज्जैन संभाग के 3500 से अधिक प्रतिभागियों के आने की संभावना है। प्रवेश के लिए पंजीयन अनिवार्य है। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी के साथ शासन की नीतियों के स्टॉल और उद्योगों के स्टॉल भी रहेंगे। शहर में राज्य स्तरीय रीजनल इंडस्ट्रीज, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव 27 जून अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस को होना प्रस्तावित है।

    ]]>
    Mon, 23 Jun 2025 15:12:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    तैयारी शुरू : राज्य स्तरीय रीजनल इंडस्ट्रीज, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज) कॉनक्लेव 27 जून को रतलाम में, CM मोहन यादव रहेंगे उपस्थित, कैबिनेट मंत्री काश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा https://acntimes.com/State-Level-Regional-Industries-Skill-and-Employment-RISE-Conclave-in-Ratlam-on-June-27-in-the-presence-of-CM-Mohan-Yadav https://acntimes.com/State-Level-Regional-Industries-Skill-and-Employment-RISE-Conclave-in-Ratlam-on-June-27-in-the-presence-of-CM-Mohan-Yadav एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 27 जून को रतलाम में राज्य स्तरीय रीजनल इंडस्ट्रीज, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कलेक्टर व एसपी सहित संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

    कॉनक्लेव के संबंध में मंत्री काश्यप ने कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित सिंह, एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौड़, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम शहर एवं प्रभारी कमिश्नर नगर निगम रतलाम अनिल भाना को कॉनक्लेव के सफल आयोजन के संबंध में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयोजन को लेकर आम्बेडकर ग्राउण्ड में होने वाली पार्किंग व्यवस्था की जानकारी भी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन के समय यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।

    सीएम उद्योगपतियों व निवेशकों से करेंगे संवाद

    कॉनक्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों / निवेशकों से तीन सेशन में अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा करेंगे। मंत्री काश्यप ने इसके लिए सभी आवश्यक व्यस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हितग्राहियों / लाभार्थियों को ऋण वितरण / हितलाभ वितरण की तैयारी पूर्व से रखने के लिए कहा। मुख्यमंत्री सफल उद्योगपतियों से भी संवाद करेंगे। इसके लिए हितग्राहियों की सूची तैयार करने के निर्देश भी काश्यप ने दिए।

    भूमिपूजन, लोकार्पण, ऋण वितरण सहित बहुत कुछ होगा 

    एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया कि इस कॉनक्लेव में 2500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। इसमें एक लाख पात्र को स्व-रोजगार के लिए ऋण वितरित किया जाएगा। 350 करोड़ से अधिक की लागत के 35 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों व क्लस्टर में भवनों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। इसके अलावा 1500 करोड़ से अधिक निवेश की 50 से अधिक इकाइयों का भूमिपूजन व लोकार्पण होगा। कॉनक्लेव में 500 से अधिक  उद्यमियों को आशय-पत्र व भूमि आवंटन किया जाएगा एवं 500 से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर का वितरण होगा। मुख्यमंत्री द्वारा 100 से अधिक लाभार्थियों को लोकमाता देवी अहिल्याबाई प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना के तहत अनुदान भी दिया जाएगा।

    ]]>
    Fri, 20 Jun 2025 23:11:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पुलिस विभाग का बड़ा निर्णय ! अब इन पुलिस अधिकारियों&कर्मचारियों की थाने व क्राइम ब्रांच में नहीं होगी पदस्थापना, आप भी जान लीजिए& आखिर क्यों लगी ऐसी बंदिश https://acntimes.com/MP-Now-these-police-officers-and-employees-will-not-be-posted-in-police-stations-and-crime-branch https://acntimes.com/MP-Now-these-police-officers-and-employees-will-not-be-posted-in-police-stations-and-crime-branch एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र के पुलिस विभाग द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है। अब ऐसे किसी भी पुलिस अधिकारी की थाने में पदस्थापना नहीं की जाएगी जिनके विरुद्ध किसी भी प्रकार का आपराधिक प्रकरण या विभागीय जांच विचाराधीन है। ऐसे पुलिसकर्मियों के बारे में आवश्यक कार्रवाई कर पालन प्रतिवेदन सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) को भेजना होगी।

    विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार द्वारा प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्त और सभी जिलों के एसपी (जीआरपी सहित) को पत्र भेजा गया है। पुलिस महानिदेशक द्वारा अनुमोदित इस पत्र में बताया गया है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा परिपत्र जारी किया गया था। इसमें आपराधिक प्रकरण एवं विभागीय जांच में संलिप्त अधिकारियों की थानों में पदस्थापना के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद देखने में आया है कि पुलिस विभाग की इकाइयों द्वारा उक्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा है।

    किन पर लागू होगा आदेश, कौन रहेगा मुक्त

    जारी पत्र में सभी आला पुलिस अधिकारियों को पुनः निर्देशित किया गया है कि जिन भी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण विवेचना अथवा अभियोजन में लंबित हैं, उन्हें पुलिस थानों, क्राइम ब्रांच अथवा किसी अधिकारी के कार्यालय में कार्य हेतु तैनात नहीं किया जाएगा। यह आदेश उन पुलिसकर्मियों पर भी लागू होगा जिन के विरुद्ध भ्रष्टाचार, नैतिक अधोपतन, शारीरिक हिंसा एवं अवैध निरोध संबंधी आरोपों को लेकर विभागीय जांच लंबित है। दुर्घटना प्रकरण इसके दायरे में नहीं आएंगे।

    ई-मेल पर देना होगी कार्रवाई की जानकारी

    विशेष महानिदेशक (प्रशासन) ने पत्र में निर्देशित किया है कि सभी पुलिस आयुक्त और एसपी अपनी इकाई में जो भी उपरोक्त श्रेणी के पुलिसकर्मी हों, उनके बारे में आवश्यक कार्रवाई की जाए। कार्रवाई करने के बाद पालन प्रतिवेदन सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) को ई-मेल aig_admin2mppolice.gove.in पर प्रेषित करना होगी। भविष्य में भी उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की ताकीद की गई है।

    ]]>
    Wed, 18 Jun 2025 23:09:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इन्तेहा इंतजार की ! रतलाम RTO दीपक मांझी का खंडवा तबादला, अब जगदीश बिल्लोरे संभालेंगे परिवहन विभाग की कमान https://acntimes.com/Ratlam-RTO-Deepak-Manjhi-transferred-to-Khandwa-now-Jagdish-Billore-will-take-charge-of-the-transport-department https://acntimes.com/Ratlam-RTO-Deepak-Manjhi-transferred-to-Khandwa-now-Jagdish-Billore-will-take-charge-of-the-transport-department एसीएन टाइम्स @ रतलाम । "अमरौती" (अमरता प्रदान करने वाला वरदान) खाकर रतलाम आए आरटीओ (सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) दीपक मांझी का तबादला आखिरकार हो ही गया। उनके स्थान पर अब जगदीश बिल्लोरे रतलाम जिले के परिवहन विभाग की कमान संभालेंगे। परिवहन विभाग ने इन दोनों अफसरों सहित पांच अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं।

    मप्र शासन के परिवहन विभाग के सचिव मनीष सिंह द्वारा जारी आदेश से उमरिया, शाजापु, बड़वानी, रतलाम, कटनी और खंडवा के परिवहन अधिकारी प्रभावित हुए हैं। इनमें उमरिया के संतोष पाल को कटनी में प्रभारी अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में भेजा गया है। इसी प्रकार राकेश भूरिया को शाजापुर से बड़वानी, रीना किराड़ को बडवानी से शाजापुर, दीपक मांझी को रतलाम से अतिरिक्त प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शामिल हैं। रतलाम में मांझी के स्थान पर खंडवा से जगदीश बिल्लोरे को भेजा जा रहा है। बिल्लोरे यहां जिला परिवहन अधिकारी के रूप में सेवाएं दे।

     

     

    ]]>
    Wed, 18 Jun 2025 02:58:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एमएसएमई क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और संभाव्‍य क्‍लस्‍टर को कॉमन फेसिलिटेशन सेंटर की तरह सुविधाएं देने के हो रहे प्रयास& मंत्री काश्यप https://acntimes.com/Efforts-are-being-made-to-take-the-MSME-sector-to-new-heights-Minister-Kashyap https://acntimes.com/Efforts-are-being-made-to-take-the-MSME-sector-to-new-heights-Minister-Kashyap एसीएन टाइम्स @ भोपाल । सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने कहा है कि एम.एस.एम.ई. क्षेत्र के विकास के लिए नई नीतियों के निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और संभाव्‍य क्‍लस्‍टरों को कॉमन फेसिलिटेशन सेंटर की तरह सुविधाएं दिलाने के प्रयास हो रहें हैं।

    कैबिनेट मंत्री काश्‍यप मंत्रालय वल्‍लभ भवन में विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी। काश्यप ने कहा कि गत वित्‍तीय वर्ष में विभाग का बजट 700 करोड़ रुपए था। मुख्‍यमंत्री के सहयोग से विभाग को 2100 करोड़ रुपए मिले। इससे अनुदान सहायता की सभी लंबित देनदारियों का भुगतान संभव हो पाया।

    नव उद्यमियों को 1 साल तक मिलेगी 10 हजार रुपए की सहायता

    नव उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए नई स्‍टार्ट अप नीति में उद्योग लगाने का विचार आने से लेकर उसे धरातल पर उतारने तक उद्यमियों को वित्‍तीय और तकनीकी सहायता उपलब्‍ध कराने के प्रावधान किए गए हैं। भारत सरकार के पोर्टल पर पंजीयन स्वीकृत होने पर नव उद्यमी को 10,000 रुपए प्रतिमाह की सहायता एक साल तक उपलब्ध कराने के प्रावधान हैं। यही नहीं माल निर्यात हेतु परिवहन व्यय पर अनुदान का प्रावधान भी किया गया है। प्रदेश में नए औद्योगिक क्षेत्रों/क्‍लस्‍टरों के निर्माण और विकास के प्रयासों में तेजी लाई गई है। इन पर मिलने वाले अनुदान का युक्तियुक्‍तकरण किया गया है, जिससे अनुदान में एकरूपता आई है।

    हिंसक प्रवृत्ति वाले खिलौने के निर्माण को करेंगे हतोत्साहित

    बैठक में मंत्री काश्यप ने जबलपुर के रेडीमेड गारमेंट और छतरपुर के फर्नीचर क्‍लस्‍टर का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्‍द्र सरकार से वर्तमान क्‍लस्‍टरों में कॉमन फेसिलिटेशन सेंटर की जो सहायता मिलती है, वह संभावना वाले क्‍लस्‍टरों को नहीं मिलती है। हम प्रयास कर रहे हैं कि संभावना वाले क्‍लस्‍टरों को भी यह सुविधा मिल सके। खिलौना उद्योग के क्षेत्र में उन्‍होंने आक्रामकता और हिन्‍सक प्रवृत्ति को वढ़ावा देने वाले खिलौने के निर्माण को हतोत्‍साहित कर सकारात्‍मक रचनात्‍मकता को बढ़ावा देने वाले खिलौने के निर्माण को प्रोत्‍साहित करने का सुझाव दिया। सामाजिक सुधार के लिए यह जरूरी है।

    पूर्व मंत्री सखलेचा ने की सराहना

    बैठक में यह विषय पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने उठाया, उनका यह कहना था कि बच्‍चों में आक्रामकता फैलाने वाले खिलौनों के कारण हिंसक प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना जरूरी है। सकलेचा ने विभागीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए काश्‍यप और अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में देवास की विधायक गायत्री राजे पंवार भी उपस्थित थीं। काश्‍यप के उद्बोधन से पूर्व एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव राघवेन्‍द्र सिंह और सचिव दिलीप कुमार ने विभागीय उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर प्रजेन्‍टेशन दिया।

    ]]>
    Thu, 29 May 2025 21:18:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राजस्थान पत्रिका को झटका ! पत्रकार विजय शर्मा को मजीठिया वेतन माँगने पर बर्खास्त करना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने दिया सेवा बहाली और पूर्ण लाभ देने का आदेश https://acntimes.com/Rajasthan-Patrika-gets-a-setback-from-the-High-Court-sacking-journalist-Vijay-Sharma-for-demanding-Majithia-salary-proved-costly https://acntimes.com/Rajasthan-Patrika-gets-a-setback-from-the-High-Court-sacking-journalist-Vijay-Sharma-for-demanding-Majithia-salary-proved-costly एसीएन टाइम्स @ भोपाल । राजस्थान पत्रिका प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशें लागू करने की मांग करने वाले पत्रकार विजय कुमार शर्मा को नौकरी से निकालना प्रबंधन को भारी पड़ गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने इस बर्खास्तगी को गैरकानूनी करार देते हुए पत्रकार की सेवा बहाल करने, बकाया वेतन चुकाने और सभी सेवा लाभों सहित पुनर्नियुक्ति का आदेश सुनाया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि पत्रिका प्रबंधन ने जिस सोशल मीडिया पोस्ट को आधार बनाकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की, उसके समर्थन में कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया।

    यह भी पढ़ें :बड़ी जीत : इस मीडियाकर्मी ने दैनिक भास्कर समूह को ला दिया घुटनों पर, जानिए- मजीठिया वेतनमान के लिए संघर्षरत कर्मचारी की सफलता की कहानी

    पत्रकार विजय शर्मा को पत्रिका प्रबंधन द्वारा लेबर कोर्ट से पूर्व स्वीकृति लिए बिना बर्खास्त किया गया था। यह औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 33(2)(इ) का स्पष्ट उल्लंघन है। कोर्ट ने इस बिंदु पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जब तक लेबर कोर्ट से मंजूरी न मिले, तब तक बर्खास्तगी आदेश अधूरा और कानूनी रूप से अमान्य माना जाएगा। यही नहीं, कोर्ट ने यह भी माना कि प्रबंधन ने यह कार्रवाई मजीठिया वेतनमान की मांग उठाने के बाद प्रतिशोधवश की, जिससे कर्मचारी के मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन हुआ।

    यह भी पढ़ें : डीबी पॉवर की याचिका में दैनिक भास्कर ने हाईकोर्ट में लगा दिया अपने मैनेजर का शपथपत्र, पत्रकारों ने बहस के दौरान खुली कोर्ट में बेनकाब किया अखबार का झूठ, देखें वीडियो...

    मजीठिया का लाभ मांगने पर करते रहे तबादले, सेवा भी समाप्त कर दी

    दरअसल, विजय कुमार शर्मा वर्ष 2002 से पत्रिका में कार्यरत थे और 2011 में उन्हें सब-एडिटर पद पर पदोन्नत किया गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2014 में मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशें लागू करने का निर्देश दिए जाने के बाद उन्होंने और उनके साथियों ने इसके पालन की मांग की। इसी के बाद उनका स्थानांतरण पहले बेंगलुरु, फिर भोपाल और फिर जगदलपुर कर दिया गया। इसका शर्मा ने विरोध करते हुए लेबर कोर्ट में मामला दायर कर दिया। प्रबंधन ने इसी अवधि में सोशल मीडिया पर कथित पोस्ट के बहाने चार्जशीट जारी की और जून 2016 में सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया। जांच में न तो वह पोस्ट प्रस्तुत की गई, न ही कोई तकनीकी प्रमाण, और न ही कर्मचारी को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर मिला। इसके बावजूद उन्हें दोषी ठहराकर निकाल दिया गया।

    यह भी पढ़ें : मजीठिया वीरों की जीत : मप्र हाईकोर्ट में दैनिक भास्कर व राजस्थान पत्रिका प्रबंधन को बड़ा झटका, लेबर कोर्ट द्वारा बकाया वेतन भुगतान के आदेश के विरुद्ध दायर याचिकाएं खारिज

    हाईकोर्ट ने यह दिया तर्क

    हाईकोर्ट ने पाया कि लेबर कोर्ट ने सेवा समाप्ति की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद कर्मचारी को हटा दिया गया। कोर्ट ने अपने निर्णय में सुप्रीम कोर्ट के “जयपुर ज़िला सहकारी भूमि विकास बैंक बनाम रामगोपाल शर्मा” मामले का हवाला दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि जब स्वीकृति नहीं दी गई हो, तो बर्खास्तगी स्वयमेव शून्य मानी जाती है और कर्मचारी को सेवा में माना जाता है। कोर्ट ने विजय कुमार शर्मा की सेवा तत्काल प्रभाव से बहाल करने, उन्हें बकाया वेतन, सेवा निरंतरता और सहित अन्य सभी लाभ देने के आदेश पत्रिका प्रबंधन को दिए हैं। हाईकोर्ट ने प्रबंधन की याचिका को ही पूरी तरह खारिज कर दिया है। बताते चलें कि उक्त मामले में अंतिम सुनवाई करीब नौ माहीने पहले ही पूरी हो चुकी थी और तभी से आदेश सुरक्षित रखा गया था जो अब जारी हुआ है।

    यह भी पढ़ें : भास्कर ग्रुप ने नहीं दिया कर्मचारियों को मजीठिया वेतनमान, ऑफिस सील करने पहुंच गया सरकारी अमला, बिजली काटी, प्रबंधन ने हाईकोर्ट लगाई दौड़

    पत्रकारों और संगठनों ने माना बड़ी जीत

    जबलपुर हाईकोर्ट के इस निर्णय को देशभर के पत्रकार संगठनों ने श्रमिक अधिकारों की बड़ी जीत बताया है। पत्रकार संगठनों ने मांग की है कि अब सरकारें यह सुनिश्चित करें कि मीडिया संस्थानों में मजीठिया वेतनमान की सिफारिशों को बिना देरी के लागू किया जाए और पत्रकारों को कानूनी सुरक्षा भी प्रदान की जाए।

    यह भी पढ़ें : पहले भी लग चुका झटका ! दैनिक भास्कर समूह अडाणी ग्रुप को 7 हजार करोड़ में बेचने वाला था DB पॉवर, पत्रकारों के प्रयास पर लेबर कोर्ट ने लगा दी थी डील पर रोक

    ]]>
    Tue, 27 May 2025 14:42:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में सांप घोटाला ! सर्पदंश के मुआवजे के नाम पर डकार गए 11 करोड़ 26 लाख रुपए, एक व्यक्ति को तो 30 बार सांप ने डसा, हर बार 4 लाख रुपए हुए जारी https://acntimes.com/Snake-scam-in-MP-11-crore-26-lakh-rupees-were-swindled-in-the-name-of-snake-bite-compensation https://acntimes.com/Snake-scam-in-MP-11-crore-26-lakh-rupees-were-swindled-in-the-name-of-snake-bite-compensation एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश में जो न हो वही कम है। घोटालों के मामले में तो यहां के अपसर और लोग रिकॉर्ड बनाने को आतुर हैं। प्रदेश के सिवनी में तो चौंकाने वाला सांप घोटाला सामने आया है। यहां सहायक सचिव सहित 46 लोगों ने सर्पदंश के मुआवजे के नाम पर 11 करोड़ 26 लाख रुपए हड़प लिए। एक व्यक्ति के नाम पर तो 38 बार सर्पदंश का मुआवजा जारी हो गया। मामले में सभी 46 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

    देश-दुनिया में तरह-तरह के घोटाले होते हैं लेकिन मप्र के सिवनी में तो सांप घोटाला ही हो गया जो काफी चर्चा में है। यहां लोगों को सांप एक-दो बार नहीं बल्कि 20-30 बार डस रहा है और लोगों को मरा बता कर हर बार मुआवजे के 4-4 लाख रुपए भी निकाले जा रहे हैं। मामला जिले के केवलारी तहसील का है। जहां फर्जी सर्पदंश में मरने वालों के नाम पर 11.26 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। मामला प्रकाश में आने पर हुई जांच में पता चला कि यहां रमेश नामक व्यक्ति को 30 बार और रामकुमार नाम के व्यक्ति को 19 बार सर्पदंश होना बता कर राशि जारी कर दी गई। अकेले रमेश के नाम पर ही 1 करोड़ 20 लाख रुपए जारी हो गए। यहां सर्पदंश के उपचार की दवा की खरीदी में भी घोटाला हुआ है। यह खेल 2019 से 2022 के दौरान हुआ।

    निजी खातों में भेजी गई राशि

    सांप घोटाले का अंदेशा होने पर जबलपुर संभाग के वित्त विभाग की विशेष टीम द्वारा जांच की गई। इसमें पता चला कि मुख्य आरोपी ने अपने परिवार, दोस्तों और जान-पहचान वालों के खातों में राशि ट्रांसफर कर ली। जांच में आए तथ्य के अनुसार आरोपी द्वारा शासन की राशि सीधे लाभार्थी खातों में जमा नहीं कराते हुए निजी खातों में ट्रांसफर की गई। Integrated Financial Management System (IFMS) के माध्यम से किया गया। बताया जा रहा है कि राशि बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाम पत्र के ही जारी कर दी गई।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने सरकार को घेरा

    सांप घोटाले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने राज्य सरकार पर सांप काटने के नाम पर कागजी मुआवजा बांटकर घोटाला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि, ‘आदरणीय मध्यप्रदेशवासियों, कई प्रकार के घोटाले, कई प्रकार के करप्शन, कई प्रकार की चोरियां हमने देखी हैं, दुनिया में कहीं नहीं होगा, मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्र आदरणीय मोहन यादव जी ने एक वक्तव्य देकर वन विभाग के कर्मचारियों से कहा कि सांपों की गिनती करो। यह कहीं नहीं होगा तो भी हमें करना है..., और मैं कई बार कहता हूं, मेरी बात नहीं सुनी जा रही, ये मर्म है उस वीडियो का। मोहन यादव जी के राज में एक व्यक्ति को सांप ने 38 बार काटा… सिवनी का साथी है हमारा…, उसको 38 बार काटा और 38 बार के 4-4 लाख रुपए उसके नाम पर निकाल लिए…, एक जिले में 11 करोड़ रुपए ऐसे सांप के काटने के सरकार ने डिस्पोजल किए। ये पैसा वही है जो कर्ज लेकर आप लोगों पर बोझ डाला जा रहा है, प्रदेश की जनता पर बोझ डाला जा रहा है।'

    1 जिले में 11 करोड़ तो 55 जिले में...?

    जीतू पटवारी ने आगे कहा कि, 'मध्यप्रदेश के वासियों, कभी नहीं सुना कि सांप काटने का कोई घोटाला होता है, वो ​केवल मध्यप्रदेश में… एक जिले का 11 करोड़... तो 55 जिलों के कितने ? मतलब, आप देखो किस तरीके से आपके खून-पसीने के आर्थिक संसाधनों को लूटा जा रहा है…। ये आस्तीन के सांप आपने जो वोट देकर पाले हैं, ये सांप घोटाला कर रहे हैं...। जरा देखो... समझो... सुनो… और आवाज लगाओ !’

    कलेक्टर को भेजी गई है रिपोर्ट, एफआईआर भी दर्ज

    सुनियोजित और संगठित तरीके से हुए इस घोटाले की रिपोर्ट सिवनी कलेक्टर को भी भेज दी गई है। मामले की पुष्टि कलेक्टर ने X हैंडल पर की है। कलेक्टर के अनुसार प्रकरण के नवम्बर 2022 में प्रकाश में आने के उपरांत तत्काल मुख्य आरोपी सचिन देहायत एवं 35 से अधिक सह-आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण में संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा द्वारा विस्तृत जांच उपरांत आगामी कार्यवाही भी प्रचलन में है। बताया जा रहा है कि सहायक सचिव की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

    ]]>
    Wed, 21 May 2025 23:36:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    BIG News ! MP के 13 विभागों के अधिकारियों&कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द, मुख्यालय पर रहने के आदेश जारी, देखें विभागों की सूची https://acntimes.com/BIG-News-Leave-of-officers-and-employees-of-13-departments-of-MP-cancelled https://acntimes.com/BIG-News-Leave-of-officers-and-employees-of-13-departments-of-MP-cancelled एसीएन टाइम्स @ भोपाल । भारत और पाकिस्तान के बीच निर्मित हुई मौजूदा परिस्थिति का असर मप्र के सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर भी पड़ा है। शासन ने प्रदेश के 13 विभागों के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

    मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के उप सचिव प्रदीप जैन के हस्ताक्षर से जारी आदेश में प्रदेश के 13 विभागों की सूची जारी की गई है। इनमें स्वास्थ्य, परिवहन, खाद्य एवं आपूर्ति, नगरीय निकाय, सुरक्षा, ऊर्जा और जल संसाधन से जुड़े विभाग शामिल हैं। आदेश में निर्देशित किया गया है कि समस्त शासकीय सेवकों को अपने मुख्यालय पर अनिवार्यरूप से उपस्थित रहना होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

    इन कार्यों के लिए अनुमिति पर मिले सकेगा अवकाश

    जारी आदेश में बताया गया है कि विशेष परिस्थितयों में यथा स्वयं अथवा स्वयं के परिवार में विवाह, प्रसूति एवं संतान पालन, गंभीर बीमारी, दुर्घटना, स्वयं के परिवार में घटित अप्रत्याशित घटना आदि पर ही अवकाश मिल सकेगा। यह अवकाश भी जिला स्तर पर कलेक्टर और राज्य स्तल पर विभाग के भारसाधक सचिव द्वारा स्वीकृत किया जा सकेगा या अनुमति मिल सकेगी।

    इन विभागों के कर्मचारियों लागू हुआ प्रतिबंध

    1. लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
    2. गृह विभाग
    3. ऊर्जा विभाग
    4. नगरीय विकास एवं आवास विभाग
    5. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
    6. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
    7. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
    8. लोक निर्माण विभाग
    9. राजस्व विभाग
    10. सामान्य प्रशासन विभाग
    11. जल संसाधन विभाग
    12. नर्मदा घाटी विकास विभाग
    13. परिवहन विभाग

    ]]>
    Fri, 09 May 2025 23:03:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MSME मंत्री काश्‍यप और विकास कौशल मंत्री टेटवाल ने ने किया लघु उद्योग भारती के LEAP ई&पोर्टल का लोकार्पण https://acntimes.com/Launch-of-LEAP-e-portal-of-Laghu-Udyog-Bharati-mp https://acntimes.com/Launch-of-LEAP-e-portal-of-Laghu-Udyog-Bharati-mp एसीएन टाइम्स @ भोपाल । लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश का 32वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इसमें एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप और कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने LEAP ई-पोर्टल का डिजिटल लोकार्पण किया। यह पोर्टल देशभर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों के लिए एक डिजिटल क्रांति के रूप में कार्य करेगा। 

    समारोह को संबोधित करते हुए काश्‍यप ने कहा कि राज्य सरकार एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि भारत वर्ष में मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां पर 31 मार्च 2025 तक का पूंजी अनुदान उद्यमियों को डीबीटी के माध्‍यम से दिया जा चुका है। LEAP ई-पोर्टल का जिक्र करते हुए कहा कि यह पोर्टल आने वाले समय में छोटे उद्यमियों के लिए वरदान साबित होगा, उद्यमियों को भारत के अलावा बाहरी देशों का भी मार्केट उपलब्ध होगा। समारोह में कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास योजनाओं की जानकारी ली।

    उद्यमियों ने दिए निवेश के प्रस्ताव

    प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उद्यमियों ने काश्‍यप को करोड़ों रुपए के निवेश प्रस्‍ताव दिए। आयोजन में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अतीत अग्रवाल, अखिल भारतीय उपाध्‍यक्ष ताराचन्‍द्र गोयल, भोपाल इकाई के अध्यक्ष विनोद नायर, प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश मिश्रा, अरुण सोनी, सोनल श्रीवास्‍तव, महिला इकाई की सचिव रश्मि गुर्जर सहित 800 से अधिक प्रबुद्धजन और उद्यमी मौजूद थे।

    पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान हुआ

    कार्यक्रम के दौरान संगठन की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्‍यक्ष एवं राष्‍ट्रीय स्‍तर के पदाधिकारियों को विशेष रूप से सम्‍मानित किया गया। इनमें जितेंद्र गुप्‍ता (पूर्व राष्ट्रीय अध्‍यक्ष) 2017-2019, डॉ. अजय नारंग (2001-2007), उल्‍लास वैद्य (2007-2013), डॉ. नेमीचंद जैन (2013-2017), समीर मुंद्रा (2017-2019) और महेश गुप्‍ता (2019-2023) शामिल रहे।

    ]]>
    Wed, 30 Apr 2025 07:58:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर ! MP के जावरा स्थित बर्फ फैक्ट्री में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, पुलिस प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई कर बंद करवाया रिसाव, एसपी ने लिया जायजा https://acntimes.com/MP-Ammonia-gas-leak-in-ice-factory-late-night-incident-caused-panic https://acntimes.com/MP-Ammonia-gas-leak-in-ice-factory-late-night-incident-caused-panic एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के जावरा में देर रात एक बर्फ फैक्ट्री के एक टैंक से अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई कर गैस रिसाव बंद करवाया। एसपी अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

    (वह टैंक जिसके वॉल्व से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ।)

    घटना 8 अप्रैल, 2025 को रात करीब 10:20 बजे की है। जावरा शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस कॉलोनी, खारीवाल कॉलोनी व आसपास के रहवासियों को वातावरण में किसी गैस की मौजूदगी का अहसास हुआ। इसके कारण आंखों में आंसू आना, उल्टी व सांस लेने में परेशानी हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने सर्चिंग कराई तो अंटिया चौराहा पर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पोरवाल आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव होना पाया।

    फायर लॉरी से करते रहे छिड़काव

    रिसाव का पता लगते ही अमले ने फायर लॉरी सहित सुरक्षा के अन्य इंतजाम करवाए। सभी को मास्क भी उपलब्ध करवाए गए इसके बाद फैक्ट्री के मालिक सानिध्य पिता लालचंद पोरवाल निवासी लालगली जावरा को तलब कर उनकी मदद से गैस का रिसाव बंद करवाया गया। इस दौरान फायर लॉरी से लगातार पानी की छिड़काव किया जाता रहा। कॉलोनीवासियों को भी सचेत रहने के लिए कहा गया और कोई भी समस्या होने पर तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करने की ताकीद की। लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई थी।

    स्वास्थ्य सुविधाएं भी रही अलर्ट पर

    गैस रिसाव के चलते एहतियात के तौर पर पुलिस और प्रशासन ने जावरा के सिविल अस्पताल के साथ रतलाम में जिला अस्पताल तथा डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज आदि को भी अलर्ट कर दिया गया था। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को अस्पतालों में भिजवाने के लिए एम्बुलेंस भी बुलवा ली गई थी। हालांकि इसकी जरूरत नहीं पड़ी।

    एसपी ने स्वयं लिया घटना का जायजा

    जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार भी घटनास्थल पहुंच गए थे। उन्होंने सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और अलर्ट रहने के भी कहा। एसपी ने मीडिया कि जावरा एसडीओपी और सीएसपी के साथ पुलिस ने बेहतर कार्य किया। प्रभावितों का उपचार भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों को टहलने के दौरान गंध आने का पता चला। इंडस्ट्रियल सेफ्टी से जुड़े एक्सपर्ट लीकेज कैसे हुआ, यह बता पाएंगे।

    ]]>
    Wed, 09 Apr 2025 10:11:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी राहत ! 1956&57 के रिकॉर्ड से उपजी नामांतरण की समस्या के निराकरण के लिए राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश& मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/The-Revenue-Department-issued-an-order-to-resolve-the-problem-of-transfer-arising-from-the-records-of-1956-57 https://acntimes.com/The-Revenue-Department-issued-an-order-to-resolve-the-problem-of-transfer-arising-from-the-records-of-1956-57 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड से नामांतरण में आ रही समस्या का समाधान हो गया है। राजस्व विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में रतलाम कलेक्टर को आदेश जारी किए हैं। इसमें उन्हें 1956-57 में शासकीय भूमि एवं वर्तमान में निजी मद के आधार पर नामांतरण प्रकरणों के संबंध में भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

    कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप नामांतरण की इस समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। वे इस विषय को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में लाए थे और उससे पूर्व राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा से चर्चा की थी। उन्होंने मुख्य सचिव एवं राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को भी जल्द समाधान करने को कहा था।

    काश्यप ने गुरुवार को पुनः प्रमुख सचिव से चर्चा की। प्रमुख सचिव ने कलेक्टर से जानकारी लेने के पश्चात् आदेश जारी कराए। इन आदेशों के मुताबिक कलेक्टर अपने स्तर पर मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत योग्य कार्यवाही करेंगे। गौरतलब है कि रतलाम में 1956-57 के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने से नामांतरण प्रकरणों में समस्या आ रही थी। 

    जो भी बेहतर होगा किया जाएगा

    कलेक्टर राजेश बाथम के अनुसार इस मामले में जो भी उचित होगा किया जाएगा। इस बारे में शुक्रवार को अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

    ]]>
    Thu, 03 Apr 2025 22:45:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अरविंद जोशी के निधन पर किया शोक व्यक्त https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B4%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B1%C2%B9&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=04/03/2025 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B4%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B1%C2%B9&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=04/03/2025 Thu, 03 Apr 2025 16:18:38 +0530 Niraj Kumar Shukla पुरानी देनदारी चुका कर विकास के पैमानों पर आगे बढ़ रहा है राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B4%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B2%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=04/03/2025 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B0%C2%B4%C2%B0%C2%B3%C3%8E%C2%B2%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=04/03/2025 Thu, 03 Apr 2025 16:18:37 +0530 Niraj Kumar Shukla MP में पहली बार ! 2500 से अधिक उद्योगों को DBT के माध्यम से हुआ 1778 करोड़ रुपए का अंतरण, मुखय्मंत्री डॉ. मोहन यादव राशि अंतरित की https://acntimes.com/For-the-first-time-in-MP-Rs-1778-crore-transferred-to-more-than-2500-industries-through-DBT https://acntimes.com/For-the-first-time-in-MP-Rs-1778-crore-transferred-to-more-than-2500-industries-through-DBT एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योग संवर्धन हेतु प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह में सिंगल क्लिक (डी.बी.टी.) के माध्यम से प्रदेश के  2500 से अधिक छोटे-बड़े उद्योगों को राशि अंतरित की। अंतरित की गई राशि 1778 करोड़ रुपए है।

    प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब डी.बी.टी. के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों को इतनी बड़ी राशि का एक साथ भुगतान हुआ है। इस भुगतान से मार्च 2025 तक की संपूर्ण देयताओं का उद्योगों को अंतरण किया गया है। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवानदास सबनानी, वोल्वो के बी. श्रीनिवास, वर्धमान ग्रुप के टी. सी. गुप्ता, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह और एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला उपस्थित थे।

    ]]>
    Wed, 02 Apr 2025 08:57:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    व्याख्यान : महर्षि अरविंद का जीवन दर्शन राष्ट्रधर्म, योग और मानवता की त्रिवेणी है, उनके राष्ट्रधर्म का अर्थ है राष्ट्र से ऊपर और राष्ट्र से बढ़कर& श्वेता नागर https://acntimes.com/Maharishi-Arvinds-life-philosophy-is-the-confluence-of-nationalism-yoga-and-humanity-Shweta-Nagar https://acntimes.com/Maharishi-Arvinds-life-philosophy-is-the-confluence-of-nationalism-yoga-and-humanity-Shweta-Nagar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महर्षि अरविंद का जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। उनके आध्यात्मिक विचारों ने विश्व में भारतीय संस्कृति और संस्कारों की महत्ता को रेखांकित किया। उनका व्यक्तित्व सूर्य के समान है जिसने संपूर्ण मानवजाति को चेतना के प्रकाश से आलोकित कर दिया। उनके राष्ट्रधर्म का अर्थ है राष्ट्र से ऊपर, राष्ट्र से बढ़कर और राष्ट्र के विरोध में कुछ नहीं। महर्षि अरविंद का जीवन दर्शन राष्ट्रधर्म, योग और मानवता की त्रिवेणी है।

    ये विचार हरदा में म. प्र. साहित्य अकादमी, संस्कृति विभाग म.प्र. शासन द्वारा महर्षि अरविन्द पर केंद्रित व्याख्यानमाला में रतलाम की लेखिका और सीएम राइज शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना की व्याख्याता श्वेता नागर ने बतौर वक्ता कही। उन्हें इस कार्यक्रम में महर्षि अरविन्द के जीवन दर्शन पर व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया था। श्वेता ने महर्षि अरविन्द के जीवन के कई प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख किया, जिसमें अलीपुर जेल की घटना, जिसने महर्षि अरविन्द के जीवन को नया मोड़ दिया और वे आध्यात्मिक क्रांति के प्रणेता के रूप में उभरे।

    श्रीमद भगवत गीता का गहरा प्रभाव रहा

    श्वेता नागर ने कहा कि श्रीमद भगवदगीता का महर्षि अरविंद के जीवन और दर्शन पर गहरा प्रभाव पड़ा। उन्होंने गीता के कर्म योग, ज्ञान योग और भक्ति योग को आत्मसात किया। साथ ही महर्षि अरविन्द के उत्तरपाड़ा में दिए गए भाषण के महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी व्याख्या करते हुए बताया कि महर्षि अरविंद ने अपने इस भाषण में राष्ट्रधर्म, सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और मूल्यों को स्पष्ट किया और इसे ही जीवन जीने की शैली बताया था।

    ये भी रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की जानी मानी साहित्यकार डॉ. शोभा जैन ने भी महर्षि अरविंद के शिक्षा दर्शन पर शोध परक विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता हरदा के प्रभुशंकर शुक्ल ने की। इस दौरान साहित्य अकादमी म.प्र. के निदेशक डॉ. विकास दवे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 31 Mar 2025 16:15:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मंदसौर गोलीकांड UPDATE ! MP सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस जारी, 4 सप्ताह में मांगा जवाब, कांग्रेस नेता पारस सकलेचा की याचिका पर हुआ आदेश https://acntimes.com/Supreme-Court-issues-notice-to-Madhya-Pradesh-government-in-Mandsaur-firing-case https://acntimes.com/Supreme-Court-issues-notice-to-Madhya-Pradesh-government-in-Mandsaur-firing-case एसीएन टाइम्स @ रतलाम / मंदसौर । मंदसौर गोली कांड की जांच के लिए बने जैन आयोग की रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप दास एवं जस्टिस विक्रम मेहता ने मप्र सरकार को नोटिस जारी किया है। कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ‘दादा’ की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने सरकार से चार सप्ताह में जवाब देने का आदेश दिया है।

    जानकारी के अनुसार गत 6 जून 2017 को पिपलिया मंडी, मंदसौर में पार्श्वनाथ चौपाटी पर आंदोलनरत किसानों पर पुलिस द्वारा गोली चलाई गई थी। इससे 5 किसानों की मृत्यु हो गई थी। इस गोलीकांड की सीबीआई जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर पारस सकलेचा ने उच्च न्यायालय इंदौर में पिटीशन क्रमांक 5861/2017 दिनांक 15/9/2017  दायर की थी।

    उधर, शासन द्वारा 12 जून 2017 को जैन आयोग का गठन किया गया। इसके चलते न्यायाधीश पी. के. जायसवाल तथा न्यायाधीश विरेन्द्र सिंह ने उक्त याचिका खारिज कर दी थी। जैन आयोग ने अपनी रिपोर्ट 13 जून 2018 को राज्य शासन को पेश कर दी थी किंतु इसे चार बाद भी विधानसभा के पटल पर नहीं रखा गया।

    अधनियिम में यह है प्रावधान

    शासन की लेटलतीफी के चलते पारस सकलेचा ने उच्च न्यायालय इंदौर में 3 मई 2022 को पिटीशन क्रमांक 10626/2022 पेश कर प्रार्थना की। उन्होंने अनुरोध किया कि न्यायालय शासन को आदेश दे कि कि वह जैन आयोग की रिपोर्ट पर कार्यवाही कर उसे विधानसभा के पटल पर रखे। सकलेचा ने न्यायालय से कहा कि जांच आयोग अधिनियम 1952 की धारा 3(4) के तहत जांच आयोग की रिपोर्ट प्राप्त होने के 6 माह के अंदर उस पर कार्रवाई कर विधानसभा के पटल पर रखना शासन का दायित्व है।

    उच्च न्यायालय ने यह दिया था तर्क

    सकलेचा की उक्त याचिका की सुनवाई उच्च न्यायालय इंदौर में न्यायाधीश विवेक रूसिया तथा  न्यायाधीश बिनोद कुमार द्विवेदी‌ ने की। न्यायालय 14/10/2024 को पारस सकलेचा की पिटीशन खारिज कर दी थी। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि घटना को 6-7 वर्ष हो जाने पर उसकी रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का कोई आधार नजर नहीं आ रहा है।

    इसी साल दायर की थी याचिका

    उच्च न्यायालय के उक्त आदेश से असंतुष्ट होकर पारस सकलेचा ने 8 जनवरी 2025 को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी वरिष्ठ अभिभाषक विवेक तन्खा तथा सर्वम रीतम खरे ने की। अधिवक्ताओं के तर्क सुनने के बाद उच्चतम न्यायालय ने राज्य शासन को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

    ]]>
    Mon, 24 Mar 2025 21:10:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ब्राह्मण रत्न एवं सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान 30 मार्च को उज्जैन में, रतलाम के बेटी रक्षा मिश्रा सहित 51 मातृशक्तियों का होगा सम्मान https://acntimes.com/Brahmin-Ratna-and-Sanatan-Dharma-Shiromani-Award-Ceremony-on-March-30-in-Ujjain https://acntimes.com/Brahmin-Ratna-and-Sanatan-Dharma-Shiromani-Award-Ceremony-on-March-30-in-Ujjain एसीएन टाइम्स @ रतलाम / उज्जैन । मध्यप्रदेश ब्राह्मण महासभा द्वारा ब्राह्मण रत्न एवं सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान समारोह 2025 का आयोजन महाकाल परिसर उज्जैन में किया जाएगा। इसमें कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रतलाम की महिला इकाई अध्यक्ष रक्षा मिश्रा सहित 51 मातृशक्ति एवं अन्य विप्र शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा।

    मध्यप्रदेश ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मनोज (अजय) रावत ने बताया कि समारोह 30 मार्च (रविवार), 2025 को दोपहर से 3 से रात 8 बजे तक चलेगा। महासभा से मिली जानकारी के अनुसार समारोह महामंडलेश्वर शैलेश आनंद गिरि जी महाराज, आचार्य अखिलेश जी महाराज के आतिथ्य में होगा। इसमें विप्र बंधुओं को ब्राह्मण रत्न एवं ब्राह्मण गौरव रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

    इनका होगा अभिनंदन

    पं. दिलीप उपाध्याय (चम्मू गुरु), पं. राजेश शर्मा (महाकाल मंदिर के पुजारी), पं. प्रमोद शर्मा (देवास), पं. बृजेश शर्मा (बिल्डर), पं. रामबाबू शर्मा (भोपाल), पं. देवेंद्र शर्मा (इंदौर), पं. पीयूष पण्ड्या (एडवोकेट), अमित पण्ड्या (बिल्डर), पं. वीरेंद्र शर्मा (एडवोकेट), रक्षा मिश्रा (महिला अध्यक्ष- कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रतलाम), रेखा भार्गव, ललित तिवारी, निहारिका शर्मा (इंदौर), मोनिका शर्मा (इंदौर), वर्षा जोशी, लक्ष्मी शुक्ला, प्राची दुबे, श्यामली शर्मा (भोपाल), सुजाता ठाकुर (भोपाल), नीतू तिवारी (भोपाल), संजना रिछारिया, जागृति शुक्ला (जबलपुर), नीलम चतुर्वेदी (डिंडोरी), मीना दुबे (धार), ऋचा अवस्थी (रतलाम), मनीष मिश्रा (मुलताई), चित्र वाजपेई (तराना), अनुराधा जोशी (खातेगांव), उमा पांडेय (महीदपुर), रीता मिश्रा (भोपाल), संध्या पुरोहित (उज्जैन), रश्मि नगर (इंदौर), सलोनी शर्मा (इंदौर), अर्चना शर्मा (इंदौर), आकांक्षा दुबे (इंदौर), सरोज वैष्णव, रानी व्यास (नागदा), वंदना द्विवेदी (भोपाल), आभा शर्मा (उज्जैन), विनीता पाठक आदि का सम्मान किया जाएगा। 

    भजन संध्यान भी होगी

    आयोजन के दौरान भजन संध्या भी होगी। इसमें ज्वलंत अमित शर्मा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गणेश वंदना एश्वर्या शर्मा, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत मीरा व्यास प्रस्तुत करेंगी। ज्वलंत शर्मा, अमित शर्मा, अनामिका शर्मा एवं कवि शुभम् शर्मा भी प्रस्तुति देंगे।

    ]]>
    Thu, 20 Mar 2025 22:52:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विरोध जरूरी है ! कांग्रेस नेत्री और स्वतंत्र लेखक ने कर दी परशुराम की औरंगजेब से तुलना, मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड ने कहा& दर्ज हो केस, ब्राह्मण समाज ने ने पुतला फूंका https://acntimes.com/Congress-leader-compared-Lord-Parshuram-with-Aurangzeb-Parshuram-Welfare-Board-expressed-anger https://acntimes.com/Congress-leader-compared-Lord-Parshuram-with-Aurangzeb-Parshuram-Welfare-Board-expressed-anger एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम । मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव तथा एसपी अमित कुमार को सौंपे। इनमें प्रतिनिधिमंडल ने मप्र कांग्रेस महामंत्री रेखा विनोद जैन (जबलपुर) एवं स्वतंत्र लेखक अजय तिवारी (दिल्ली) के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि दोनों ने ब्राह्मण समाज के आराध्य देव महर्षि भगवान परशुराम जी की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से करते हुए अभद्र टिप्पणी की है।

    ज्ञापन मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे के नेतृत्व में दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि कांग्रेस नेत्री रेखा विनोद जैन एवं स्वतंत्र लेखक अजय तिवारी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म FACEBOOK पर ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान महर्षि श्री परशुराम जी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट की है। उन्होंने भगवान श्री परशुराम की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से करने के साथ ही, धार्मिक आस्था से जुड़े तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत करते हुए कई अन्य अनर्गल बातें भी लिखी हैं। इससे संपूर्ण ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावना आहत हुई है और समाज में रोष व्याप्त है।

    वैमनष्यता फैलाने की सोची-समझी साजिश

    ज्ञापन में बताया गया कि- कुछ समय से अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देवी-देवताओं, संतों, महात्माओं, महापुरुषों, धार्मिक आस्था के महत्व के प्रतीकों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और उसके बाद माफी मांगने का चलन ज्यादा बढ़ गया है। यह सिर्फ टीआरपी बढ़ाने का एक तरीका है जो किसी भी दृष्टि से क्षम्य नहीं हो सकता। यह भारतीय सनातन संस्कृति, सभ्यता, आराध्यों, धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीकों को बदनाम करने तथा भारत की सम्प्रभुत्ता, एकता और अखंडता को खंडित करने का प्रयास भी है। यह समाज में वैमनष्यता फैलाने की एक सोची-समझी साजिश है।

    इन्होंने की आपत्तिजनक टिप्पणी

    दर्ज हो आपराधिक प्रकरण

    प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि, मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई के साथ ही संपूर्ण ब्राह्मण समाज ऐसे किसी कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा और भर्त्तसना करता है। परशुराम कल्याण बोर्ड और ब्राह्मण समाज यह मांग भी करता है कि दोनों ही व्यक्तियों और ऐसी ही दूषित मानसिकता वाले अन्य लोगों के सभी सोशल मीडिया एकाउंट पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा सामाजिक उन्माद फैलाने के कुत्सित प्रयास के लिए दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

    यह है विवादित टिप्पणी

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के नाम भी ज्ञापन दिया

    प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम संबोधित ज्ञापन रतलाम जिला शहर अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया को सौंपा। कटारिया ने उक्त ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष पटवारी को प्रेषित करने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले से परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे की मोबाइल फोन पर बात भी कराई। डॉ. कामले ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही महिला नेत्री को नोटिस जारी किया गया जिसके बाद उन्होंने विवादित पोस्ट डिलीट करने के साथ ही क्षमा याचना भी की। डॉ. कामले ने कहा कांग्रेस सभी धर्म का आदर सम्मान करने वाली पार्टी है। यह बात संगठन के संविधान में भी उल्लेखित है। यदि भविष्य में भी कोई किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कार्य करता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    ये रहे उपस्थित

    ज्ञापन देते समय परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे, लगन शर्मा, नीरज कुमार शुक्ला, सुनील दुबे, सत्येंद्र जोशी, राजू हॉकी, राजेश व्यास, सुरेश दवे के साथ ही जैन समाज के कमलेश मोदी (जैन) तथा सिंधी समाज के श्याम लालवानी भी मौजूद रहे।

    ब्राह्मण समाज ने जलाया रेखा जैन का पुतला

    उधर, श्री परशुराम युवा मंच, श्री सर्व ब्राह्मण सभा सहित ब्राह्मण समाज ने विवादित टिप्पणी करने वाला कांग्रेस नेत्री रेखा जैन का पुतला दहन किया। इस दौरान सभी नें भगवान परशुराम के जयकारे भी लगाए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, सर्व ब्राह्मण सभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे, परशुराम युवा मंच के स्नेहिल उपाध्याय, राष्ट्रीय परशुराम सेना के पं. रवि वोरा, बजरंग दल के रामबाबू शर्मा, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष के. के. द्विवेदी, विवेक शर्मा, मनोज शर्मा, संजय पांडेय, सुनीता पाठक, सुषमा नार्मदीय, हेमा शर्मा, नवदीप शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, सुरेश दवे आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 19 Mar 2025 20:42:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कोशिश लगातार ! 1956&57 के रिकॉर्ड से उपजी नामांतरण की समस्या का समाधान करने के प्रयास जारी& कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Efforts-are-on-to-resolve-the-problem-of-transfer-arising-from-the-records-of-1956-57-Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap https://acntimes.com/Efforts-are-on-to-resolve-the-problem-of-transfer-arising-from-the-records-of-1956-57-Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रॉपर्टी व्यवसायियों से हुई चर्चा से अवगत कराया और किया समस्या का समाधान करने का आग्रह

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड से नामांतरण में आ रही समस्या के समाधान के लिए राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा से चर्चा हुई है। मुख्य सचिव एवं राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को भी जल्द समाधान करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में भी यह समस्या लाई गई है। इसका शीघ्र निराकरण होगा।

    यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी व्यवसायियों ने पूर्व में उन्हें 1956-57 के रिकॉर्ड के आधार पर नामांतरण में आ रही समस्या की जानकारी दी थी। शनिवार को इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शहर के प्रॉपर्टी व्यवसायियों को वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड से उपजी समस्याओं एवं मांगपत्र से अवगत कराते हुए उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन तथा चर्चा की जानकारी दी।

    ]]>
    Mon, 17 Mar 2025 14:48:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर : होली की ड्यूटी दे रहे TI संजय पाठक का हृदय गति रुकने से निधन, बेटमा में आया अटैक, रतलाम व इंदौर में रह चुके हैं पदस्थ https://acntimes.com/TI-Sanjay-Pathak-passed-away-suffered-a-heart-attack-during-Holi-duty-in-Betma https://acntimes.com/TI-Sanjay-Pathak-passed-away-suffered-a-heart-attack-during-Holi-duty-in-Betma एसीएन टाइम्स @ इंदौर / रतलाम । इंदौर जिले के बेटमा में होली की ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी (टीआई) संजय पाठक का निधन हो गया। निधन की वजह हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। टीआई पाठक इंदौर और रतलाम में विभिन्न थानों में पदस्थ रह चुके हैं।

    1988 बैच के निरीक्षक संजय पाठक इंदौर के आईजी कार्यालय में पदस्थ थे। शुक्रवार को उनकी ड्यूटी बेटमा में लगाई गई थी। जहां उन्हें सीने में तेज दर्ज की शिकायत हुई। उन्हें तत्काल इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि पाठक का निधन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो चुकी है।

    जूडो-कराटे में ब्लैक बेल्ट थे पाठक

    टीआई पाठक दबंग थाना प्रभारी के रूप में जाने जाते हैं। वे जूडो-कराटे में ब्लैक बेल्ट थे। जानकारी के अनुसार पाठक के पिता मूलतः महाराष्ट्र के जिजुरा गांव के निवासी थे और भोपाल में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में पदस्थ रह चुके हैं। वहीं टीआई पाठक रतलाम, बुरहानपुर, शाहपुरा और इंदौर के विभिन्न थानों में पदस्थ रह चुके हैं। वे जहां भी रहे उनकी कार्यशैली ने लोगों के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को भी काफी प्रभावित किया।

    पत्नी गृहिणी, बेटी नेशनल शूटर

    दिवंगत पाठक का परिवार इंदौर के साउथ तुकोगंज में रहता है। पत्नी गृहिणी हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनमें से बड़ी बेटी सुरभि राष्ट्रीय स्तर की शूटर हैं। सुरभि भारतीय टीम में रह चुकी हैं।

    पुलिस का होली मिलन समारोह रद्द

    जैसे ही टीआई पाठक के निधन का समाचार मिला अमले में शोक की लहर दौड़ गई। पाठक के निधन के कारण पुलिस विभाग द्वारा डीआरपी लाइन में आयोजित किया जाने वाला पुलिस और प्रशासन का होली मिलन समारोह भी रद्द कर दिया गया है।

    ]]>
    Fri, 14 Mar 2025 22:05:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अनुपूरक बजट में एमएसएमई के लिए 1075 करोड़ 80 लाख रुपए का प्रावधान, मंत्री काश्यप ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया https://acntimes.com/Provision-of-Rs-1075-crore-80-lakh-for-MSMEs-in-supplementary-budget-Minister-Kashyap-expressed-gratitude https://acntimes.com/Provision-of-Rs-1075-crore-80-lakh-for-MSMEs-in-supplementary-budget-Minister-Kashyap-expressed-gratitude एसीएन टाइम्स @ भोपाल । वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज राज्य विधानसभा में 19,206 करोड़ 79 लाख 52 रुपए का वर्ष 2024-25 के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान प्रस्तुत किया है। इसमें एमएसएमई विभाग के लिए 1075 करोड़ 80 लाख रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है।

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने इस बजट प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के उक्त प्रयासों से प्रदेश में निवेश और औद्योगिकीकरण को नई गति एवं दिशा प्राप्त होगी। प्रदेश में रोजगार की नई संभावना में वृद्धि होगी और संपूर्ण प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

    यह फायदा होगा

    उल्लेखनीय है कि अनुपूरक अनुमान में यह राशि एमएसएमई प्रोत्साहन व्यवसाय निवेश संवर्धन / सुविधा प्रदाय योजना के तहत पिछले वर्षों के बकाया भुगतान के लिए प्रस्तावित है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के मूल बजट में 694 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। उसके बाद प्रथम अनुपूरक अनुमान में 400 करोड़ रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ था, जिसका वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से संबंधित इकाइयों को किया जा चुका है। द्वितीय अनुपूरक अनुमान और पूर्व में आवंटित राशि को मिलाकर विभाग के लिए इस वित्तीय वर्ष में 2169.80 करोड़ रुपए का कुल बजट प्रावधान हो जाएगा। निवेश प्रोत्साहन के दृष्टिगत विभाग के लिए पहली बार इतने बजट का प्रावधान किया गया है।

    ]]>
    Tue, 11 Mar 2025 22:29:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ा खुलासा ! 1 लाख लोगों का डाटा चुराया, META TRADES 5 PRO एप खरीदा, फिशिंग कर डीमेट खाते खुलवाए और कर डाली 5 करोड़ से अधिक की ठगी https://acntimes.com/6-accused-arrested-for-online-fraud-using-META-TRADES-5-PRO-app https://acntimes.com/6-accused-arrested-for-online-fraud-using-META-TRADES-5-PRO-app एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र की रतलाम पुलिस को करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी का पता लगाने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में सरगना सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी से एक लाख लोगों का डाटा चुराया। एक डेवलपर के META TRADES 5 PRO नाम का एप खरीदा और करीब 5 करोड़ रुपए की ठगी कर डाली। पुलिस अभी सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंट्रोलर की तलाश कर रही है।

    ऑनलाइन ठगी के इस अनूठे मामले का खुलासा एसपी अमित कुमार ने पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि 04 मार्च 2025 को फरियादी पुष्कर पिता रामेश्वर पाटीदार (36) निवासी ग्राम रणायरा जिला रतलाम ने एक लिखित शिकायत की। उसमें बताया कि उसके साथ META TRADES 5 PRO ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग तीन खातों में करीब 7,11,250 रुपए डलवाकर धोखाधड़ी की गई है। इसके आधार पर आलोट थाने पर बीएनएस की धारा 318(4) एवं आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मामले में तत्काल सायबर सेल एवं थाने की टीम का गठन कर पड़ताल शुरू की गई।

    पुलिस रिमांड पर हैं सभी आरोपी

    एसपी ने बताया कि टीम तकनीकी एनालिसिस कर मामले की तह तक पहुंची। साक्ष्यों के आधार पर सोनम परदेशी निवासी भोपाल, आरती निवासी इटारसी, दिनेश शर्मा निवासी शिवपुरी, राज जोशी चांचौड़ा (गुना), फिरोज पठान देवास एवं मोइन खान देवास को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।  पूछताछ में एक के बाद एक खुलासे होते गए। यह भी पता चला कि सोनम इस धोखाधड़ी की मुख्य सरगना है। उसने अपनी मौसी की लड़की और साथी के साथ मिलकर पूरे अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। 

    कैसे बना रैकेट और कैसी की ठगी

    एसपी अमित कुमार ने बताया कि सरगना सोनम परदेशी ने अपनी मौसी की बेटी आरती सोनकर और साथी फिरोज पठान निवासी देवास के साथ मिलकर एक एप डेवलपर से 55 हजार रुपए में META TRADES 5 PRO सर्वर एप खरीदा। इसके बाद फिरोज ने अपने अंडर में काम करने वाले मोइन व अन्य साथी द्वारा  सोनम परदेशी द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा के अनुसार लोगों को फोन लगाकर फीसिंग की और डीमेट अकाउंट खुलवाए। इन खातों की व्यवस्था सोनम के एक अन्य साथी दिनेश शर्मा निवासी शिवपरी ने की थी। आरोपियों ने META TRADES 5 PRO ट्रेडिंग एप की लिंक लोगों को व्हाट्सअप पर भेजकर धोखाधड़ीपुर्वक शेयर खरीदवाकर खातों में रुपए डलवाए। दिनेश ने उक्त खातों से रुपए निकाल कर सोनम परदेशी तक पहुंचाए।

    खुद ही घटा-बढ़ा देते थे शेयर की वैल्यू

    आरोपी सोनम व आरती द्वारा META TRADES 5 PRO सर्वर एप को कन्ट्रोल करने वाले अन्य साथियों की मदद से लोगों से खरिदवाए गए शेयर की वैल्यू मनचाहे तरीके से घटवा अथवा बढ़वा दिए जाते थे। आरोपी किसी भी व्यक्ति द्वारा मुनाफे की राशि निकालने की बात करने पर उक्त एप के माध्यम से उसके शेयर की वैल्यू कम कर उसे शेयर होल्ड रखने या अधिक रुपए निवेश करने के लिए कहा जाता था। अगर कोई व्यक्ति रुपए निकालने का दबाव बनाता तो उसकी आईडी एप से हटाकर मोबाइल फोन नंबर बंद कर उसके साथ धोखाधड़ी की जाती।

    1 लाख लोगों क डाटा भी चुराया

    एसपी कुमार के अनुसार सोनम और आरती पहले एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी में काम करती थीं। कंपनी बंद होने पर उन्होंने वहां से करीब 1 लाख लोगों का डेटा चुरा लिया। आरोपी इसी डेटा के आधार पर लोगों के साथ META TRADES 5 PRO ट्रेडिंग एप के माध्यम धोखाथड़ी को अंजाम दे रहे थे। जांच में आरोपियों द्वारा तकरीबन 5 करोड़ रुपए ट्रांजेक्शन किए जाने की जानकारी सामने आई है।

    META TRADER 5 का बनाया क्लोन

    (इस प्लेटफॉर्म का बनाया क्लोन)

    एसपी अमित कुमार ने एसीएन टाइम्स को बताया कि शातिर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म META TRADER 5 का क्लोन तैयार किया। गूगल प्ले स्टोर पर यह ओरिजनल प्लेटफॉर्म भी मौजूद है। META TRADES 5 PRO और META TRADER 5 में मामूली भिन्नता होने से लोग आसानी से भ्रमित हो सकते हैं।

    ये आरोपी हुए गिरफ्तार

    1. सोनम पिता अशोक परदेशी कनौजिया पति आकाश चौहान (32) साल, निवासी शफी नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भानपुर थाना शाहजानाबाद जिला भोपाल (हाल मुकाम सेक्टर नम्बर 136 इंदौर, थाना लसुड़िया, जिला इंदौर)।
    2. आरती पिता महेश सोनकर (24), निवासी रैदासनगर, इटारसी, जिला नर्मदापुरम (हाल मुकाम सेक्टर नम्बर 136 इंदौर, थाना लसुड़िया, जिला इंदौर)।
    3. दिनेश पिता तेजप्रताप शर्मा (30), निवासी साबोली, थाना नरवर, जिला शिवपुरी (हाल मुकाम सेक्टर नम्बर 136 इंदौर, थाना लसुड़िया, जिला इंदौर)।
    4. राज पिता शंकर जोशी (23), निवासी ग्राम पेची, तहसील चांचौड़ा, थाना बीनागंज, जिला गुना (हाल मुकाम संजय गांधी नगर, इंदौर)।
    5. फिरोज पिता सनावर पठान (35), निवासी 222 एमजी रोड, देवास।
    6. मोइन पिता अंसार खान पठान (21), निवासी 2/8 नई आबादी, देवास। 

    ये आरोपी हैं फरार

    1. सॉफ्टवेयर डेवलेपर।
    2. सर्वर एप कंट्रोलर।
    3. फिशिंग करने वाला।
    4. वे खाताधारक जिनके खातों में धोखाधड़ी के रुपए ट्रांसफर किए गए।

    इनकी भूमिका सराहनीय रही

    एसपी ने बताया धोखाधड़ा का खुलासा करने में निरीक्षक शंकरसिंह चौहान, उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, सायबर सेल टीम के प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण, मनमोहन शर्मा, हिम्मतसिंह गौड़, आरक्षक विपुल भावसार, राहुल पाटीदार, आलोट थाने के आरक्षक बाबूलाल मालवीय, आलोट थाने के उप निरीक्षक राजेश मालवीय, आरक्षक मयंक व्यास, तुषार सिसौदिया, नीलेश शर्मा, सायबर सेल एवं आलोट थाने के प्रधान आरक्षक शौकीन सिंह, आरक्षक रौनक पोरवाल, उदिता, रचना की सराहनीय भूमिका रही।

    ]]>
    Sun, 09 Mar 2025 12:45:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विरोध प्रदर्शन : कांग्रेस ने जनता को भिखारी कहने वाले मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला फूंका, नारे भी लगाए, कहा& ये मंत्री अहंकारी है https://acntimes.com/Congress-burnt-the-effigy-of-minister-Prahlad-Patel-who-called-the-public-beggars https://acntimes.com/Congress-burnt-the-effigy-of-minister-Prahlad-Patel-who-called-the-public-beggars एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आम जनता को भिखारी कहकर अपमानित करने वाले प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंत्री पटेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शित किया।

    विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मंत्री प्रहलाद पटेल के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पूर्व महापौर पारस सकलेचा, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द सिंह अठाना, विरेंद्र प्रताप सिंह, रजनीकांत व्यास, पार्षद कविता महावर, सय्यद वसुद जैदी, नीलेश शर्मा, नरेन्द जोशी ‘गुल्लू’, राजकुमार जैन लाला, राजनाथ यादव, एडवोकेट गोसर, विजय उपाध्याय, प्रदीप राठौड़, इक्का बेलूत, विजय पंड्या, जितेन्द हांडा, राजेश प्रजापत, जितेन्द मfर्ची, भरत सेन, विकास पालीवाल, यूसुफ शाह, अनिल नांदेचा, हेमंत नेका, मनोज खोईवाल, गोपाल चंदवाड़िया, राजेश पुरोहित, नदीम मिर्जा, इकरार चौधरी, संजय खंडकर, रमेश पोरवाल, इमरान मोयल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

    ]]>
    Thu, 06 Mar 2025 23:26:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विक्रमोत्सव&2025 : रतलाम के विधि विशेषज्ञ कैलाश व्यास उज्जैन में आयोजित वैचारिक संगम में ‘विक्रमादित्य का न्याय’ पर डालेंगे प्रकाश https://acntimes.com/Vikramotsav-2025-will-conclude-on-March-3-legal-expert-Kailash-Vyas-will-be-the-keynote-speaker https://acntimes.com/Vikramotsav-2025-will-conclude-on-March-3-legal-expert-Kailash-Vyas-will-be-the-keynote-speaker एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महाकाल की नगरी उज्जैन में स्वराज संस्थान संचालनालय संस्कृति विभाग और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ उज्जैन द्वारा तीन दिवसीय विक्रमोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में रतलाम निवासी विधि विशेषज्ञ कैलाश व्यास ‘विक्रमादित्य का न्याय’ विषय पर प्रकाश डालेंगे।

    विक्रमोत्सव 2025 का आयोजन उज्जैन के कालीदास अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में हो रहा है। इस वैचारिक समागम के तीसरे दिन 3 मार्च को सुबह 11 बजे समापन सत्र के मुख्य वक्ता रतलाम निवासी विधि विशेषज्ञ कैलाश व्यास होंगे। व्यास राजा विक्रमादित्य के न्याय से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। वे यह भी बताएंगे कि आज की न्याय व्यवस्था के साथ उनके न्याया का क्या और कैसे जुड़ाव है। सेवानिवृत्त उप संचालक अभियोजन कैलाश व्यास विक्रम विश्विद्यालय में विधि विषय के गोल्ड मेडलिस्ट होने के साथ साथ श्रेष्ठ वक्ता भी हैं। इनका रंगकर्म से भी अच्छा तादात्म्य है।

    ये होंगे अन्य वक्ता

    समापन सत्र के अन्य वक्ताओं के रूप में सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश सुबोध कुमार जैन, उच्च न्यायालय इंदौर के न्यायाधीश देवेंद्र सिंह सोलंकी, मंदसौर के पूर्व जिला न्यायाधीश रघुवीर सिंह चुड़ावत एवं उच्च न्यायालय मप्र के अभिभाषक शेखर श्रीवास्तव भी संबोधित करेंगे। बता दें कि इस महोत्सव के संयोजक शासकीय अभिभाषक रविंद्र सिंह कुशवाह एवं सह संयोजक डॉ. अजय शर्मा एवं प्रखर पुराणिक हैं।

    यह है आयोजन का उद्देश्य

    विक्रमादित्य का न्याय : वैचारिक समागम के माध्यम से विक्रमादित्य कालीन राजधर्म, न्याय व्यवस्था एवं दंड विधान के स्वरूप, विक्रमादित्य के पूर्व समाज एवं रज्य धर्म में न्याय व्यवस्था, भारतीय न्याय व्यवस्था के स्त्रोत, कथानक एवं परंपराएं तथा उसका समाज पर प्रभाव बताना है। इसके साथ ही स्मृति एवं नीति शास्त्रों में भारतीय जीवन, न्याय के संदर्भ तथा वर्तमान संविधान, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विक्रमादित्य की न्याय व्यवस्था की प्रासंगिकता, न्याय व्यवस्थे के भविष्य में नवीन विषय एवं राष्ट्रीय एकीकरण में महत्व एवं चुनौतियां आदि पहलुओं को रेखांकित करते हुए प्रकाश डाला भी इस आयोजन का उद्देश्य है।

    ]]>
    Sat, 01 Mar 2025 20:56:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ग्लोबल इनवेस्टर्स समिति : उद्योगों के विकास से ही बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, मंत्री काश्यप के नेतृत्व में लागू सुधार से MSME क्षेत्र बनेगा सशक्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://acntimes.com/Two-day-Global-Investors-Summit-concluded-CM-said-this-will-give-wings-to-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/Two-day-Global-Investors-Summit-concluded-CM-said-this-will-give-wings-to-Madhya-Pradesh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । दो दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के दूसरे दिन सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम तथा स्टार्ट-अप समिट सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय समिट सकारात्मक भावना और योजनाबद्ध तरीके से आयोजित की गई है। संभागवार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कर हमने प्रदेश में एक सकारात्मक औद्योगिक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया है। इससे व्यापक संवाद हुआ है और इसके उत्साहजनक परिणाम एमएसएमई क्षेत्र में देखने को मिले हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग और निवेश को प्रोत्साहित किए बिना आर्थिक आधार मजबूत नहीं हो सकता। उद्योगों के विकास से ही रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और प्रदेश समृद्ध होता है। एमएसएमई क्षेत्र बहुत विस्तृत है और इससे नई संभावनाओं के द्वार खुले हैं। उन्होंने प्रदेश के मंत्री चेतन्य काश्यप की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लागू की गई नई एमएसएमई नीति में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को समाहित किया गया है, जिससे यह क्षेत्र और अधिक सशक्त बनेगा।

    उड़ान भरने के लिए तैयार मप्र

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि समिट के अंत में जब आंकड़े आएंगे तब तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि एमएसएमई सेक्टर को अभूतपूर्व उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी कमिटमेंट कर रही है और जिस पारदर्शिता के साथ नीतियों को लागू कर रही है, वह प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने एमएसएमई विभाग की सराहना की और कहा कि सरकार की नीतियां स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी सरकार और उद्यमी मिलकर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

    इन्वेस्टर्स समिटि प्रदेश के सुनहरे भविष्य की तस्वीर- चेतन्य काश्यप

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उद्योग जगत के सभी साथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने उद्यमियों के प्री-प्रोडक्शन से पोस्ट-प्रोडक्शन तक की हर प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए नई 18 नीतियां लागू की हैं। भूमि आवंटन प्रक्रिया को भी सरल किया गया है ताकि उद्यमियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से और निश्चित समय में मिले। मंत्री काश्यप ने कहा कि सरकार उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के दो मुख्य लक्ष्यों पर कार्य कर रही है। मंत्री काश्यप ने आश्वस्त किया कि यदि नई नीतियों की आवश्यकता हुई तो सरकार उद्यमियों के साथ पूरी पारदर्शिता से काम कर उसे भी लागू करेगी। उन्होंने समिट से प्रदेश के सुनहरे भविष्य की कल्पना करते हुए कहा कि नवाचारों और निवेश से लाखों रोजगार सृजित होंगे, इससे देश विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर होगा।

    एमएसएमई सेक्टर के माध्यम उत्पादों को मिली वैश्विक पहचान

    सत्र के आरंभ अवसर पर एमएसएमई सचिव प्रियंका दास द्वारा एमएसएमई और स्टार्ट-अप ईको सिस्टम के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार की अपर विकास आयुक्त अश्विनी लाल ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर के माध्यम से ग्रामीण, शहरी और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स के जरिए युवाओं को आंत्रप्रेन्योरशिप के लिए तैयार किया जा रहा है।

    उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों ने की मध्यप्रदेश सरकार की नीतियों की सराहना

    एसएवी दुबई की फाउंडर पूर्वी मुनोट ने कहा कि एमपी सरकार ने उद्योगों और युवाओं के लिए सकारात्मक परिवेश तैयार किया है। राज्य एआई, ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक सप्लाई चेन के माध्यम से ग्लोबल हब बन रहा है। इन एंड ब्रेडस्ट्रीट मुंबई के एमडी व सीईओ अविनाश गुप्ता ने कहा कि नवाचारों से भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। एशियाई विकास बैंक की डिप्टी कंट्री डायरेक्टर आरती मेहरा ने कृषि, ऑर्गेनिक फार्मिंग और उद्यमियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता की प्रशंसा की। नेशनल एमएसएमई बोर्ड के चेयरमैन सुनील ने एमपी सरकार की 18 नई नीतियों को सराहा और कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होंगी।

    शॉर्टि फिल्म का किया प्रदर्शन

    सत्र के अंत में स्टार्ट-अप और ईको सिस्टम पर आधारित शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसमें मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों और आसान नीतियों को दर्शाया गया। सत्र में अन्य उद्योगपति एवं विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 25 Feb 2025 23:14:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राहत वाला आदेश : छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, लोग करवा सकेंगे भवन&भूखंड की रजिस्ट्री https://acntimes.com/All-registration-offices-will-remain-open-even-on-holidays https://acntimes.com/All-registration-offices-will-remain-open-even-on-holidays एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । भवन एवं भूखंड की रजिस्ट्री करवाने वाले और अनुबंध पत्रों को रजिस्टर्ड करवाने वालों के लिए राहत की खबर है। यह काम छुट्टी वाले दिनों में भी हो सकेगी क्योंकि अब सभी पंजीयन कार्यालय आगामी आदेश तक छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे।

    मप्र के पंजीयक महानिरीक्षक एवं मुद्रांक अधीक्षक अमित तोमर ने एक आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि शासन के राजस्व के लक्ष्य की पूर्ति और वृद्धि तथा जन सामान्य को अधिक सुविधा देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी पंजीयन कार्यालय छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे। यह आदेश होली के दिनांक 14 मार्च 2025 को छोड़ कर सभी सार्वजनिक अवकाश और शनिवार व रविवार पर लागू होगा।

    आदेश की प्रति सभी परिक्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन, समस्त वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं जिला पंजीयक को भेजा गया है। बता दें, संपत्ति की खरीदी-बिक्री पर प्रायः नए वित्तीय वर्ष के शुरुआत से विभिन्न प्रकार के करों में बदलाव आदि की संभावना रहती है। ऐसे में ज्यादातर लोग मार्च में भवन-भूखंडों की रजिस्ट्री करवाते हैं। इसके साथ ही राजस्व से जुड़े सभी विभागों में मार्च अंत तक राजस्व के लक्ष्य की पूर्ति के साथ उसमें वृद्धि का दबाव भी रहता है।

    ]]>
    Tue, 25 Feb 2025 10:53:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पुलिस विभाग में तबादले : MP के 55 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की तबादला सूची जारी, स्वयं के व्यय और निवेदन पर बदली जिम्मेदारियां https://acntimes.com/Transfer-list-of-55-inspectors-and-acting-inspectors-of-MP-released https://acntimes.com/Transfer-list-of-55-inspectors-and-acting-inspectors-of-MP-released एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश के पुलिस विभाग के 55 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की तबादला सूची सोमवार रात को जारी हुई। सभी को स्वयं के व्यय और निवेदन किए जाने पर स्थानांतरित किया गया है।

    पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के पश्चात पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा अनुमोदित तबादला सूची सोमवार रात को जारी की गई है। इसमें प्रदेश के 55 कार्यवाहक निरीक्षक और निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधिकारियों के स्वयं के व्यय और अनुरोध पर उनके तबादले आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किए जा रहे हैं।

    जारी आदेश में बताया गया है कि संबंधित निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों को आमद देने के बाद जिले के अंदर कार्य आवंटन संबंधित जिले के एसपी द्वारा किया जाएगा। आदेश में सभी को समयावधि में कार्यमुक्त करने के निर्देश भी हैं। अगर कोई पुलिस अधिकारी निलंबित है तो उसे कार्यमुक्त नहीं करते हुए पुलिस मुख्यालय को सूचित करने के लिए भी कहा गया है।

    इनका हुआ तबादला

    ]]>
    Tue, 25 Feb 2025 00:04:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हादसा और मदद : दो मोटरसाइकिल में आमने&सामने की भिड़ंत में दो लोग गंभीर घायल, एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो डायल 100 व 112 के स्टाफ ने पहुंचाया अस्पताल https://acntimes.com/When-the-ambulance-could-not-reach-the-staff-of-Dial-100-and-112-took-the-injured-to-the-hospital https://acntimes.com/When-the-ambulance-could-not-reach-the-staff-of-Dial-100-and-112-took-the-injured-to-the-hospital एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के कालूखेड़ा फंटा (ढोढर) पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी तो पुलिस विभाग की डायल-100/112 सेवा के स्टाफ ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों का उपचार जारी है। 

    जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम भोपाल को शुक्रवार को डायल 100 / 112 के माध्यम से सूचना मिली थी। सूचनाकर्ता द्वारा बताया गया था कि रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र में कालूखेड़ा फंटा (ढोढर) पर मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई है। इसमें एक व्यक्ति बेहोश हो गया है जबकि एक अन्य की आंख और गाल पर गंभीर चोट आई है। घायलों के शरीर से खून भी बह रहा है।

    कंट्रोल रूम ने तत्काल रतलाम जिले की टीम से संपर्क साधा और सूचना आगे बढ़ा दी। जानकारी मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100/112 की टीम हरकत में आ गई और वाहन लेकर घटना स्थल पर रवाना हो गई। आरक्षक हीरालाल आर्य एवं पायलट नरेन्द्रसिह भाटी ने मौके पर पहुंचते ही दोनों घायलों को उपचार के लिए जावरा के सिविल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। डायल 100/112 की टीम ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया। जहां अचेत व्यक्ति को होश होने पर उनसे मिली जानकारी के आधार पर परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन ने टीम के सदस्यों और पुलिस विभाग को इस त्वरित सहायता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    एम्बुलेंस पहुंचने में हो रही थी

    डायल 100/112 की टीम के अनुसार हादसा कालूखेड़ा फंटे पर मस्जिद के पास ढोढर में हुआ था। वहां मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को भी कॉल किया था परंतु वह इवेंट में व्यस्त होने से उसे घटनास्थल पहुंचने में वक्त लग रहा था। इससे टीम ने बिना समय गंवाए एफआरवी से ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया।

    ये हुए घायल

    • कृष्णा पिता नितेश गोस्वामी (22), निवासी मुंडला लावरी, तहसील सीतामऊ, जिला मंदसौर।
    • जुझारलाल पिता कालूलाल चौहान (37), ग्राम दूधिया, तहसील सीतामऊ, जिला मंदसौर।
    ]]>
    Fri, 21 Feb 2025 18:12:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यह कैसी जिहाद ? मां ने 8 साल के बेटे का प्रेमी इलियास व जफर की मदद से करवा दिया धर्मांतरण, खतना भी करवाया, न्यायालय ने सुनाई 10 साल की कठोर सजा https://acntimes.com/Mother-got-her-8-year-old-son-converted-and-circumcised-with-the-help-of-her-lover-3-culprits-sentenced-to-10-years https://acntimes.com/Mother-got-her-8-year-old-son-converted-and-circumcised-with-the-help-of-her-lover-3-culprits-sentenced-to-10-years एसीएन टाइम्स @ इंदौर । धर्मांतरण को लेकर संगीन मामला सामने आया है जिसमें इंदौर के जिला एवं सत्र न्यायालय ने एक महिला और उसके मुस्लिम प्रेमी सहित तीन लोगों को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। महिला ने प्रेमी और उसके साथी की मदद से अपने ही 8 साल के बेटे का धर्म परिवर्तन और खतना करवा दिया। मामला तब उजागर हुआ जब महिला के बिजनेसमैन पति ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोप है कि महिला के प्रेमी ने बेटे को लौटाने के बदले में 5 लाख रुपए भी मांगे थे।

    जानकारी के अनुसार, जुलाई 2023 में बाड़मेर (राजस्थान) के बिजनेसमैन महेश नाहटा ने इंदौर के खजराना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाहटा ने पुलिस को बताया था वर्ष 2014 में उनकी प्रार्थना शिवहरे नामक महिला से शादी हुई थी। 2015 में उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। वे फरवरी 2018 में पत्नी और तीन वर्षीय बेटे के साथ मध्यप्रदेश के शाजापुर में सगाई के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बाड़मेर लौटने के दौरान पत्नी प्रार्थना और बेटा अचानक बस से गायब हो गए थे। तब नाहटा ने रतलाम में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

    बाद में पता चला कि प्रार्थना इंदौर में इलियास अहमद नामक युवक के साथ रह रही है। नाहटा ने यह भी बताया कि पत्नी प्रार्थना और प्रेमी इलियास ने उनके बेटे का खतना भी करवा दिया है। इतना ही नहीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसका नाम और जन्म प्रमाण-पत्र भी बदलवा दिए हैं। इलियास खुद को उनके बच्चे का पिता बताने लगा।

    पत्नी और बेटे को जिहादी मानसिकता वाला बनाया

    नाहटा ने आरोप लगाया कि इलियास ने जानबूझकर जैन समाज के बच्चे का धर्मांतरण करवाया। यही नहीं उसने उनकी पत्नी व बेटे को जिहादी मानसिकता वाला भी बना दिया। उनके मासूम बेटे का जबरदस्ती खतना करवा दिया और उसे मुस्लिम धर्म के हिसाब से रहने के लिए मजबूर किया। नाहटा का आरोप है कि इलियास और उसके सहयोगी अन्य हिंदू महिलाओं और उनके बच्चों का धर्मातरण कराते थे।

    बेटे को लौटाने के लिए मांगे 5 लाख

    महेश नाहटा के अनुसार इलियास ने उनसे पत्नी और बेटे को लौटाने के लिए पांच लाख रुपए की मांग की। नाहटा डेढ़ लाख रुपए देने के लिए तैयार भी हो गए और रुपयों की व्यवस्था भी कर ली लेकिन उसके बाद इलियास का उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। इसके चलते उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। नाहटा ने शाजापुर न्यायालय में पत्नी से तलाक लेने के लिए अर्जी भी दायर कर दी। जहां से बच्चे को पिता के सुपुर्द करने का आदेश हुआ था।

    इन धाराओं में हुई सजा

    नाहटा की शिकायत पर इंदौर के खजराना थाने पर आरोपी इलियास के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 तथा मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में नाहटा की पत्नी प्रार्थना शिवहरे (27), उसके प्रेमी इलियास अहमद (33) और सहयोगी मोहम्मद जफर अली (37) को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया था। जहां नवम सत्र न्यायाधीश जितेंद्रसिंह कुशवाह ने तीनों को दोष सिद्ध पाते हुए 10-10 साल के सश्रम कारावास से दंडित किया गया। न्यायालय ने मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 के तहत तीनों को 7-7 साल के कारावास और 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी सुनाया है। न्यायालय ने बच्चे को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है।

    जैन मुनियों ने भी ली थी आपत्ति

    बता दें कि इलियास और प्रार्थना ने पीड़ित बालक को मदरसे में पढ़ाई के लिए भी भेजना शुरू कर दिया था। इसे लेकर जैन समाज के साथ जैन मुनियों ने भी आपत्ति ली थी और काफी विरोध दर्ज करवाया था। इसे लेकर भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (वर्तमान में कैबिनेट मंत्री) ने ट्वीट कर चिंता जाहिर जताई थी।

    ]]>
    Fri, 21 Feb 2025 01:17:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MSME विकास नीति और स्टार्ट अप नीति सहित अन्य मामलों में संशोधन मंजूर करने पर मंत्री काश्यप ने CM और मंत्री परिषद के सदस्यों का आभार ज्ञापित किया https://acntimes.com/Amendments-approved-in-MSME-Development-Policy-and-Start-Up-Policy-and-other-matters-Minister-Kashyap-expressed-gratitude https://acntimes.com/Amendments-approved-in-MSME-Development-Policy-and-Start-Up-Policy-and-other-matters-Minister-Kashyap-expressed-gratitude एसीएन टाइम्स @ भोपाल । डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने एमएसएमई विकास नीति-2025, स्टार्ट अप नीति-2025 और एमएसएमई को औद्योगिक भूमि एवं भवन आवंटन और प्रबंधन नियम के प्रमुख संशोधन मंजूर कर लिए। इसक लिए एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा मंत्री परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।

    काश्यप ने कहा कि ये नीतियां प्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इससे प्रदेश की तस्वीर तो बदलेगी ही, यह लघु एवं मध्यम उद्यमियों की तकदीर बदलने में भी सहायक होगी। नई स्टार्ट अप नीति से प्रदेश के युवाओं के आइडियज को नए पंख लगेंगे, वहीं प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और संपन्नता के नए द्वार खुलेंगे। इन नीतियों में उद्यमियों एवं निवशको को अनेक आकर्षक रियायतें दी गई है। 

    लघु उद्योग भारती ने काश्यप का स्वागत किया

    प्रमुख संशोधन पारित किए जाने पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एमएसएमई मंत्री कुमार काश्यप का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में लघु उद्योग भारती भोपाल के अध्यक्ष विनोद नायर, महिला ईकाई की सचिव रश्मि, मध्य भारत जोन के अध्यक्ष द्वारकाधीश सेठिया, उमा शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे। 

    ]]>
    Wed, 19 Feb 2025 02:28:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सफलता : SI राजेश कुंभकार की पत्नी रूपाली बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, संयुक्त परिवार और 3 वर्षीय बेटे की जिम्मेदारी निभाते हुए MPPSC की चयन प्रक्रिया में हुईं सफल https://acntimes.com/SI-Rajesh-Kumbhakars-wife-Rupali-became-Assistant-Professor-achieved-success-in-the-first-attempt https://acntimes.com/SI-Rajesh-Kumbhakars-wife-Rupali-became-Assistant-Professor-achieved-success-in-the-first-attempt सास-ससुर ने बेटी जैसा दिया दुलार ताकि पढ़ सकें रूपाली, पुलिस की ड्यूटी के बाद पति भी करते थे पढ़ाई में मदद

    एसीएन टाइम्स @ उज्जैन / रतलाम । मध्यप्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ राजेश कुंभकार की धर्मपत्नी रूपाली झीनीवाल (कुंभकार) का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुआ है। उन्होंने तीन वर्षीय बेटे और संयुक्त परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए यह सफलता अर्जित की है। पढ़ाई के दौरान उन्हें लगा ही नहीं कि वे अपनी ससुराल में हैं क्योंकि सास-ससुर से उन्हें बेटी सा दुलार मिला और सहयोग भी। खुद पुलिस में अफसर पति ने भी अपनी ड्यूटी निभाने के बाद उनकी पढ़ाई में मददगार बने।

    मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा पिछले दिनों असिस्टेंट प्रोफसर के लिए हुई चयन प्रक्रिया का परिणाम घोषित किया गया। इसमें रूपाली झीनीवाल (कुंभकार) ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। रूपाली अपनी सफलता का श्रेय अपनी सास रामकन्या, ससुर रामचरण, पति राजेश कुंभकार से मिले सहयोग एवं माता शकुंतला तथा पिता रामेश्वर झीनीवाल से मिले प्रोत्साहन को देती हैं। रूपाली के पति राजेश वर्तमान में उज्जैन में उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। इससे पूर्व में रतलाम में डीआईजी मनोज कुमार सिंह के साथ सेवाएं दे चुके हैं।

    बेटा छह माह का और क्लियर कर ली नेट

    एक गृहिणी के लिए संयुक्त परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना काफी मायने रखता है वह भी तब जबकि खुद का छोटा बच्चा भी हो। रूपाली ने इन दोनों ही जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। जब उनका बेटा महज 6 माह का था तभी नेट क्लियर कर ली थी और जब वह तीन साल का हुआ तो MPPSC द्वारा आयोजित अस्टेंट प्रोफसर की चयन प्रक्रिया में भी सफल हो गईं। रूपाली बताती हैं कि उनके माता-पिता हों या फिर सास-ससुर और पति, सभी बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के विचार को तरजीह देते हैं। यही वजह है कि उन्हें अपने मायके देवास में तो पढ़ाई को लेकर प्रोत्साहन मिला ही, ससुराल में भी उनकी हर जरूरत का ख्याल रखा गया।

    खाना बनाते समय हेडफोन लगा कर तैयारी करती थीं

    मूलतः ब्यावरा (राजगढ़) के निवासी एसआई राजेश धर्मपत्नी रूपाली के अस्सिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयनित होने पर काफी खुश हैं। वे कहते हैं कि परिवार और बच्चे के हिस्से का समय देने के बाद भी रूपाली ने अपनी पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय दिया। वे खाना बनाते-बनाते हेडफोन लगाकर के भी तैयारी करती रहती थीं। खुद राजेश भी पुलिस की ड्यूटी पूरी करने के बाद घर आकर उनकी पढ़ाई और अन्य कार्यों में मदद करते थे। एक कृषक परिवार का बेटा पुलिस अधिकारी और बहू का असिस्टेंट प्रोफेसर बनना मायने भी रखता है और दूसरों के लिए प्रेरणादायक भी है।

    ]]>
    Tue, 11 Feb 2025 22:10:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा से की भेंट, वर्ष 1956&57 के भू&अभिलेख विसंगति से अटके नामांतरण प्रकरण शीघ्र निराकरण कराने के लिए कहा https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-met-Revenue-Minister-Karan-Singh-Verma https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-met-Revenue-Minister-Karan-Singh-Verma एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने मंत्रालय, वल्लभ भवन में राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा से भेंट की। उन्होंने मंत्री वर्मा से रतलाम जिले के 175 ग्रामों में 1956-57 के भू-अभिलेख विसंगति से अटके नामांतरण प्रकरणों का निराकरण करने के लिए सक्षम अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया।

    कैबिनेट मंत्री काश्यप ने राजस्व मंत्री वर्मा को नोटशीट और रतलाम कलेक्टर द्वारा प्रमुख सचिव राजस्व को लिखे पत्र की प्रतिलिपि सौंपी। उन्होंने राजस्व मंत्री को बताया कि 1956-57 के बाद 1962 तक जिले के इन 175 ग्रामों का खसरा पंचसाला रिकॉर्ड उपल्बध नहीं होने से नामांतरणों में राजस्व अधिकारियों को कठिनाई आ रही है। नामांतरण नहीं होने से लोग परेशान है। अतः इस संबंध में सक्षम अधिकारियों को उचित मार्गदर्शन एवं निर्देश प्रदान कर अटके हुए नामांतरण प्रकरणों का निराकरण कराने का कष्ट करें। राजस्व मंत्री से भेंट के समय काश्यप के साथ जिले के भाजपा पदाधिकारी मनोहर पोरवाल और जयवंत कोठारी भी मौजूद थे।

    ]]>
    Thu, 06 Feb 2025 19:21:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, दो की मौत, 24 से अधिक घायल, गूगेरी वाली माता के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु  https://acntimes.com/Tragic-accident-A-trolley-full-of-devotees-overturned-2-dead-more-than-24-injured-devotees-were-going-to-visit-Gugeri-Wali-Mata https://acntimes.com/Tragic-accident-A-trolley-full-of-devotees-overturned-2-dead-more-than-24-injured-devotees-were-going-to-visit-Gugeri-Wali-Mata अगम द्विवेदी

    एसीएन टाइम्स @ गुना । जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। राजस्थान में किशनपुरा स्थित गूगोर वाली माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व प्रशासन ने घटना के कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह गुना जिले के कंचनपुरा गांव के 40 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान के बारां जिला स्थित गूगोर वाली माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 11.30 बजे किशनपुरा के पास एक मोड़ पर अचानक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। कई श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए और अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जनकारी पुलिस और प्रशासन को दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर घायल श्रद्धालुओं का इलाज जारी है। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

    सहायता का दिया भरोसा

    हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, एडीएम अखिलेश जैन और पूर्व मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन ने मृतकों के परिजन को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। अस्पताल में घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है। इधर, पुलिस व प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार में थी। मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।

    आस्था का प्रमुख केंद्र है गूगोर वाली माता का मंदिर

    बता दें कि, राजस्थान के बारां जिले में स्थित गूगोर वाली माता मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। हर साल माघ महीने में विशाल मेला लगता है। इसमें मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर और अन्य जिलों से हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

    ]]>
    Thu, 06 Feb 2025 16:11:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Transfer order issued ! 42 IAS, 12 SAS अधिकारियों तथा 12 न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी, जानिए& किसे कहां और कौन सी जिम्मेदारी मिली https://acntimes.com/42-IAS-12-SAS-officers-and-12-judges-transferred https://acntimes.com/42-IAS-12-SAS-officers-and-12-judges-transferred एसीएन टाइम्स @ भोपाल / जबलपुर । मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के 42 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) तथा 12 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा 12 न्यायाधीशों की तबादला सूची भी जारी की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों और न्यायाधीशों के अलग-अलग 4 तबादला आदेश जारी हुए।

    प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के तबादला आदेश सोमवार रात को जारी हुए। इससे प्रदेश के कई जिलों की जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित प्रदेश स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त किया गया है ताकि उनकी मूल जिम्मेदारी वे अच्छी तरह निभा सकें। उधर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा दो अलग-अलग तबादला आदेश जारी किए गए जिसमें एक में दो न्यायाधीश तथा एक आदेश में 10 न्यायाधीशों के नाम शामिल है।

    भारतीय प्रशानिक सेवा के अधिकारी

    राज्य प्रशानिक सेवा के अधिकारी

    न्यायाधीशों के तबादला आदेश

    ]]>
    Tue, 28 Jan 2025 00:54:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मांझे सी सस्ती नहीं ज़िंदगी की डोर ! चायनीज मांझे से होने वाले हादसों को रोकने के लिए एमपी ट्रांसको ने शुरू किया रोको&टोको अभियान https://acntimes.com/MP-Transco-started-Roko-Toko-campaign-to-prevent-accidents-caused-by-Chinese-manjha https://acntimes.com/MP-Transco-started-Roko-Toko-campaign-to-prevent-accidents-caused-by-Chinese-manjha एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने रतलाम सहित पूरे मध्य प्रदेश में ट्रांसमिशन लाइनों के समीप, खासकर मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर चायनीज मांझे से पतंग उड़ाने के कारण संभावित दुर्घटना की आशंकाओं पर अंकुश लगाने व नागरिकों को सतर्क व सुरक्षित करने के लिए रोको-टोको अभियान चलाया है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने भी आग्रह किया है कि ट्रांसमिशन लाइनों के पास पतंग नहीं उड़ाएं। सिर्फ ट्रांसमिशन लाइन ही नहीं, चायनीज मांझे से पतंग उड़ाने से ही परहेज करें, क्योंकि यह जिंदगी इस मांझे जैसी सस्ती नहीं है।

    एम.पी. ट्रांसको के मुख्य अभियंता संदीप गायकवाड़ ने बताया कि रतलाम में बहुतायत पतंग उड़ाए जाने वाले संवेदनशील क्षेत्रों में नागरिकों से व्यक्तिगत संपर्क करने के अलावा पोस्टर, बैनर एवं पी.ए. सिस्टम के माध्यम से उन्हें सचेत एवं सतर्क किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को विद्युत के अनावश्यक व्यवधान का सामना करने से बचाना है। दरअसल, प्रदेश में कुछ स्थानों पर ट्रांसमिशन लाइनों में चायनीज मांझा के साथ पतंग फंसने की घटनाओं के बाद विद्युत व्यवधान हुआ था तथा पतंग उड़ाने वालों को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि एम.पी. ट्रांसको के संवेदनशील प्रोटेक्शन सिस्टम के 100 प्रतिशत ऑपरेट होने से बड़ी जन-धन हानि नहीं हुई।

    क्यों घातक है चायनीज मांझा ?

    चायनीज मांझा चीन से आने वाले धातु से लिपटी पतंग की डोरी होती है। इसमें कई तरह के केमिकल और धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है, जो डोरी को बिजली का अच्छा सुचालक बना देता है, जो संपर्क में आने से पतंग उड़ाने वाले के लिए घातक साबित होता है। ट्रांसमिशन लाइन में लिपटने से व्यापक क्षेत्र में विद्युत व्यवधान और जनधन हानि की आशंका रहती है। इसके साथ ही यह मांझा आसमान में उड़ने वाले बेजुबान परिंदों के साथ ही जनसामान्य के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है।

    ये क्षेत्र है संवेदनशील

    रतलाम क्षेत्र में बाजनखेड़ा, जड़वासा कला, सिमलावदा, कलोरी शाइना आदि क्षेत्र चायनीज मांझे के कारण संभावित दुर्घटना के लिए अति संवेदनशील क्षेत्र है, जहां पर ट्रांसमिशन लाइनों के संपर्क में न आने के लिए सुरक्षा, सतर्कता एवं सजगता अति आवश्यक है।

    ]]>
    Sat, 11 Jan 2025 19:32:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    युवाओं की प्रगति के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने को तत्पर, युवा दिवस पर लाड़ली बहनों को अंतरित होगी राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://acntimes.com/The-state-government-is-ready-to-take-all-necessary-steps-for-the-progress-of-the-youth-CM-Dr-Yadav https://acntimes.com/The-state-government-is-ready-to-take-all-necessary-steps-for-the-progress-of-the-youth-CM-Dr-Yadav - युवा दिवस पर लाड़ली बहनों के खातों में होगी जनवरी माह की राशि अंतरित

    - मुख्यमंत्री डॉ. यादव कालापीपल जिला शाजापुर से सिंगल क्लिक से खातों में अंतरित करेंगे राशि

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने की परंपरा आरंभ की गई है। युवा अपने सपनों को साकार करें, जीवन में आगे बढ़ें, प्रदेश और समाज को आगे बढ़ाएं, इस उद्देश्य से राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए तत्पर है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात मीडिया को जारी संदेश में कही। उन्होंने कहा कि युवाओं के जीवन में एक नया सूर्य ऊगे, वे अपने जीवन को आलौकिक करें, अपनी ऊर्जा का समाज हित में उपयोग करें, युवा दिवस के संदर्भ में युवाओं से यही अपील है। इसी क्रम में राज्य सरकार 12 जनवरी से प्रदेश में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का क्रियान्वयन भी आरंभ कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को जनवरी माह की अनुदान राशि का अंतरण कालापीपल जिला शाजापुर से किया जाएगा। युवाओं को उन्नति और प्रगति के सभी अवसर प्राप्त हों इस उद्देश्य से राज्य सरकार बहुआयामी गतिविधियां संचालित कर रही है।

    भरे जाएंगे बैकलॉग के पद

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बैकलॉग के पदों को भरने जा रही है। पीएससी के अंतर्गत गत तीन वर्ष के जो पद हैं, उनको ही एक ही वर्ष में तीन अलग-अलग परीक्षा कराकर भरने का निर्णय भी लिया गया है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का मुख्य आधार प्रदेश की युवा शक्ति है। युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के अवसर प्राप्त हों, इस उद्देश्य से कौशल उन्नयन और प्रशिक्षण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में आरंभ हुए रीवा, उज्जैन सहित अन्य आई.टी. पार्कों के माध्यम से युवाओं को अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं।

    2 वर्ष में शुरू होंगे 25 मेडिकल कॉलेज

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के परिणामस्वरूप रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि के साथ ही शासकीय विभागों में भर्ती की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेज आरंभ किए गए हैं। स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आयुर्वेद, एलोपैथी, होम्योपैथी के कॉलेज आरंभ किए जा रहे हैं। पीपीपी मॉडल को सम्मिलित करते हुए 2 वर्ष में 25 मेडिकल कॉलेज आरंभ किए जाएंगे।

    ]]>
    Fri, 10 Jan 2025 20:28:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कोर्ट का आदेश : जालसाज पटवारी, भाजपा नेता, चैनल मैनेजर और कोचिंग संचालक हेमंत बागड़ी भगोड़ा घोषित, 12 फरवरी को कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो होगी कुर्की की कार्यवाही https://acntimes.com/Fraud-Patwari-BJP-leader-channel-manager-and-coaching-operator-Hemant-Bagdi-declared-fugitive https://acntimes.com/Fraud-Patwari-BJP-leader-channel-manager-and-coaching-operator-Hemant-Bagdi-declared-fugitive एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण देने के नाम पर कोचिंग चलाने वाले जालसाज हेमंत बागड़ी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। भाजपा नेता, फाइनेंस कंपनी में चैनल मैनेजर और पटवारी रहे बागड़ी को न्यायालय ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में फरार घोषित किया है। न्यायालय ने नोटिस जारी कर 12 फरवरी 2025 को पेश होने के लिए आदेशित किया है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी।

    आरोपी हेमंत पिता महेन्द्र बागड़ी शहर के 80 फीट रोड पर ‘अध्ययन एक प्रयास’ नाम से कोचिंग का संचालन करता था। इतना ही नहीं वह भाजपा के अजा मोर्चा का मीडिया प्रभारी, आलोट तहसील में पटवारी और फुलटर्न फाइनेंस कंपनी में चैनल मैनेजर भी रह चुका है। पटवारी की नौकरी पिता के स्थान पर अनुकंपा के तौर पर मिली थी। उसके खिलाफ शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना और स्टेशन रोड थाना पर जालसाजी और धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। इसके बाद से ही आरोपी बागड़ी फरार है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके चलते पुलिस ने आरोपी कि गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ है जिससे पुलिस ने अब उसकी चल-अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू की है।

    यह भी देखें... पटवारी ने बैंक से लोन दिलाने के नाम दो लोगों से की जालसाजी, भाजपा के एक मोर्चे का रह चुका है जिला मीडिया प्रभारी

    पुलिस द्वारा इसके लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनुमत तिवारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। न्यायालय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 में आरोपी हेमंत बागड़ी को 12 फरवरी को दोपहर 11 बजे न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के का निर्देश दिया है। न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा पुलिस द्वारा आरोपी बागड़ी के निवास सहित अन्य स्थानों पर चस्पा की गई है। यदि आरोपी उपरोक्त उद्घोषणा अनुसार वह 12 फरवरी को न्यायालय में पेश नहीं होता है तो उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी।

    आरोपी बागड़ी के काले कारनामे

    मामला-1 : हेमंत बागड़ी पर आरोप है कि कि उसने अपने एक परिचित महेंद्र पिता फकीरचन्द परमार निवासी हनुमान रुण्डी को लोन दिलाने के लिए केवाईसी हेतु दस्तावेज लिए थे। इन पर शैलेष नामक अपने अन्य साथी के फोटो लगाकर इण्डियन ओवरसीज बैंक में प्रस्तुत किए और महेन्द्र परमार के नाम का नकली खाता खुलवाया दिया। इसके बाद इसी फर्जी खाते के माध्यम से हीरो फायनेन्स कंपनी से लोन भी ले लिया। महेंद्र परमार को इस धोखाधड़ी की जानकारी तब मिली, जब फाइनेन्स कंपनी के कर्मचारी ने उन्हें लोन की किश्त जमा कराने के लिए कहा। महेंद्र ने तत्कालीन इण्डियन ओवरसीज बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि उसके नाम का खाता खुलवाकर पांच लाख रुपए से अधिक का लोन लिया गया है। दस्तावेजों उसके स्थान पर फोटो अन्य व्यक्ति के लगे हैं। महेंद्र परमार ने इसकी शिकायत एसपी से की जिनके निर्देश औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मामले की जांच की। इसमें धोखाधड़ी की बात सामने आई। अतः पुलिस ने महेंद्र परमार की रिपोर्ट पर आरोपी हेमंत पिता महेंद्र बागड़ी और शैलेष के खिलाफ भादंवि की धारा 420, 467, 468 में प्रकरण दर्ज किया।

    मामला- 2 : हेमंत ने अपनी एक महिला सहयोगी के साथ मिलकर एक निजी स्कूल की टीचर शालीनी पति प्रशान्त सक्सेना के नाम से भी फर्जी बैंक खाता खुलवाकर जालसाजी की। उनकी रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने हेमंत बागड़ी और उसकी सहयोगी प्रतिभा पिता ललिता पेन्टर निवासी गौशाला रोड के विरुद्ध 420, 467, 468 भादंवि के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था। इस मामले में फरियादी शालिनी सक्सेना ने पुलिस को बताया था कि हेमंत बागड़ी ने उन्हें बैंक से लोन दिलाने के नाम पर उनकी पहचान के दस्तावेज प्राप्त किए थे। ये दस्तावेज उसने अपने पास रख लिए थे। उससे दस्तावेज मांगे तो उसने वे बैंक की फाइल में लगे होने की बात कही। बाद में पता चला कि हेमंत ने अपनी महिला सहयोगी प्रतिभा पेंटर के साथ मिलकर बैंक ऑफ बड़ौदा में शालिनी सक्सेना के नाम का खाता खुलवाया परंतु दस्तावेजों में फोटो शालिनी की जगह प्रतिभा का लगाया था।

    मामला- 3 : हेमंत बागड़ी के विरुद्ध एक मामला स्टेशन रोड थाने में भी दर्ज हुआ था। इसके अनुसार फुलर्टन कंपनी के मैनेजर रवींद्र चक्रवर्ती ने एसपी को लिखित आवेदन देकर बताया था कि हेमंत बागड़ी कंपनी में चैनल मैनेजर है। उसने आरोपी राजेश चौरसिया, संजय पिता परमानंद कटारिया के साथ मिलकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। बागड़ी के माध्यम से आरोपी संजय कटारिया के नाम से पर्सनल लोन के लिए आवेदन दिया गया था। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 6 लाख 15 हजार 79 रुपए का लोन स्वीकृत हुआ। लोन अनुबंध में जो बैंक स्टेटमैंट लगाया गया उसमें संजय कटारिया ने खुद को वेतन भोगी बताते हुए वेतन पर्चियां भी प्रस्तुत की थीं। संजय ने लोन की राशि खुद के खाते की बजाय राकेश चौरसिया के नाम के खाते में प्राप्त की। बाद में दोनों ने 5 लाख 80 हजार रुपए हेमंत बागड़ी के खाते में अंतरित कर दिए। किश्तों का भुगतान नहीं होने पर वेरिफिकेशन में पता चला कि संजय नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं है। उसके नाम से प्रस्तुत वेतन पर्चियां भी कूटरचित हैं। इसके चलते बागड़ी के खिलाफ 120बी, 406, 409, 420, 426, 468 और 471 में प्रकरण दर्ज किया था।

    ]]>
    Fri, 10 Jan 2025 01:35:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पहल : रीजनल पार्क का एक कोना सिर्फ किताबों के लिए आरक्षित, मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित, बंजली&सेजावता बायपास पर लगेंगी सोलर लाइट https://acntimes.com/Ratlam-One-corner-of-the-Regional-Park-is-reserved-only-for-books-mobiles-will-be-banned https://acntimes.com/Ratlam-One-corner-of-the-Regional-Park-is-reserved-only-for-books-mobiles-will-be-banned कलेक्टर बाथम की पहल पर महापौर पटेल की उपस्थिति में शहर की समस्याओं के निराकरण को लेकर हुआ संवाद 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के गंगासागर क्षेत्र में नगर निगम के रीजनल पार्क का एक कोना सिर्फ किताबों के लिए सुरक्षित रहेगा। यहां केवल किताबें पढ़ी जा सकेंगी। मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यहां बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए यातायात पार्क भी बनेगा जिसमें यातायात सुरक्षा के समस्त चिह्न अंकित किए जाएंगे। इससे बच्चे ट्रैफिक मैनर्स के बारे में सीख सकेंगे।

    यह सुझाव और जानकारी महापौर प्रहलाद पटेल ने रतलाम शहर के विकास तथा समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में दी। बैठक का आयोजन कलेक्टर राजेश बाथम की पहल पर हुआ। इसमें रतलाम शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। कलेक्टर द्वारा जिले के शहरी क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान तथा विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रत्येक नगरीय निकाय में माह में दो बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

    कलेक्टर ने बताया कि जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास की कड़ी में शहरी क्षेत्र में नियोजित ढंग से विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्रों से जुड़े होते हैं। शहरी क्षेत्र के नियोजित विकास से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की गति में भी स्वतः तेजी आती है, इसलिए जिले के प्रत्येक नगरीय निकाय में माह में दो बैठकें आयोजित की जाएंगी। इनमें जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी बैठकर चर्चा करेंगे, निर्णय लेंगे। शुक्रवार की बैठक में रतलाम शहर में यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सब्जी विक्रेताओं के विस्थापन, आवारा पशुओं की समस्या, बिजली के लटकते तारों से लेकर ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए आवश्यक भूमि आवंटन तथा अन्य सभी शहरी विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। महापौर पटेल द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों, निर्देशों के आधार पर निर्णय लिए गए।

    इन मुद्दों पर हुई चर्चा, समाधान के दिए निर्देश

    • बंजली-सेजावता बाईपास पर विद्युतीकरण के लिए महापौर ने सोलर लाइट लगाने का सुझाव दिया। इसके लिए राशि सांसद अथवा विधायक निधि से प्राप्त की जाएगी। कलेक्टर ने ई एंड एम विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
    • निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने बताया कि 11 में से 9 स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है, दो स्थानों पर भूमि आवंटन में समस्या है। कलेक्टर ने तहसीलदार (शहर) को उपयुक्त स्थान पर भूमि चिह्नित कर निगम को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। प्रत्येक संजीवनी क्लीनिक के लिए लगभग 1500 वर्ग फीट भूमि की आवश्यकता होगी।
    • नगर निगम के कायाकल्प 1.0 तथा 2.0 पर चर्चा के दौरान निगम आयुक्त ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड के विस्तार के लिए लगभग 15 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता बिबड़ोद एवं जुलवानिया क्षेत्र में है। इस संबंध में शहर तहसीलदार द्वारा भूमि चिह्नित कर उपलब्ध करवाई जाएगी।
    • लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा जावरा फाटक से सेजावता तक रोड के सीसी कार्य तथा शोल्डर भराई कार्य किया जाना है परंतु नगर निगम ने जलापूर्ति पाइप लाइन डाल दी है। इसस  जिससे लोक निर्माण विभाग के व्यवधान होगा। पाइप लाइन के नुकसान की भी संभावना है। कलेक्टर ने निगम आयुक्त को पाइप लाइन हटाकर सड़क निर्माण पूर्ण करवाने निर्देश दिए। उन्होंने कहा पाइप लाइन उसके बाद डाली जाए।
    • महापौर ने निगम के इंजीनियर को जलापूर्ति के लिए डाली जाने वाली पाइप लाइन में शहर के सर्वाधिक आवश्यकता वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने की प्राथमिकता के निर्देश दिए। कहा कि कहां लीकेज की समस्या ज्यादा है अथवा मरम्मत की जरूरत है, वहां पहले काम करें।
    • कलेक्टर ने जिले के सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर जब भी उनके द्वारा खुदाई अथवा अन्य कार्य किया जाना हो तो पूर्व सूचना शासन के सीबीयूडी मोबाइल ऐप पर डालने के निर्देश दिए।
    • प्रताप नगर ब्रिज से शेरानीपुरा, फूल मंडी, अमृत सागर, बाजना बस स्टैंड, हाट रोड से सैलाना बस स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण के लिए डिमार्केशन का कार्य लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
    • महापौर ने शहर में विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को एक सप्ताह में लटकते तारों की समस्या हल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भी लटकते व उलझे तारों की समस्या के निदान के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।
    • आवारा कुत्तों और आवारा सुअरों के नियंत्रण के लिए कलेक्टर ने निगम आयुक्त को दिशा-निर्देश दिए।
    • शहर के यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा में निगम आयुक्त ने बताया कि कॉलेज के सामने पार्किंग क्षेत्र निर्मित किया गया है। सर्वानंद मार्केट के पीछे, काशीनाथ का नोहरा, देवी सिंह गली के पास तथा स्टेडियम मार्केट के पास पार्किंग स्थल प्रस्तावित है। सब्जी विक्रय करने वालों के विस्थापन पर भी चर्चा हुई।
    • महापौर ने कहा कि शहर में बगैर लाइसेंस चलने वाले कत्ल खाने बंद किए जाएंगे। आवारा पशु समस्या के निराकरण हेतु धारा 133 के तहत पशु मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    ये उपस्थित रहे बैठक में

    कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में एसपी अमित कुमार, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत शृंगार श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, विद्युत के अधीक्षण यंत्री बेंजामिन फ्रैंकलिन, निगम के कार्यपालन यंत्री जी. के. जायसवाल, सहायक यंत्री अनवर कुरैशी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अनुराग सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी शहरी विकास अरुण पाठक, नगर निगम के उपयंत्रीगण आदि उपस्थित थे।

    ]]>
    Fri, 03 Jan 2025 22:10:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    RSS का शताब्दी वर्ष : मालवा प्रांत का विशेष घोष वादन 3 जनवरी को इंदौर में, अब तक 1 हजार स्वयंसेवक पहुंचे, मालवा प्रांत के आशुतोष शर्मा करेंगे प्रतिनिधित्व https://acntimes.com/RSSs-centenary-year-begins-special-camp-of-Malwa-province-in-Indore-Ghosh-Vadan-will-be-held-on-January-3 https://acntimes.com/RSSs-centenary-year-begins-special-camp-of-Malwa-province-in-Indore-Ghosh-Vadan-will-be-held-on-January-3 एसीएन टाइम्स @ इंदौर / रतलाम । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसके तहत मालवा प्रांत के स्वयं सेवकों का इंदौर में शिविर आयोजित हो रहा है। इसमें चयनित घोष वादक 3 जनवरी को घोष वादन करेंगे। सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत की मौजूदगी में होने वाले आयोजन में 20 हजार स्वयंसेवकों के आने का लक्ष्य है। मालवा प्रांत का प्रतिनिधित्व रतलाम के आशुतोष शर्मा घोष वादन करेंगे।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष की शुरुआत इंदौर से हो रही है। यहां दशहरा मैदान पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं और 1 हजार स्वयंसेवक भी पहुंच चुके हैं। इनमें मालवा प्रांत के सभी 28 जिलों के चुनिंदा स्वयंसेवक शामिल हो रही हैं। शिविर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की मौजूदगी में होगा। इस दौरान स्वयंसेवक स्वर शतकम की प्रतिकृति बना कर शताब्दी वर्ष की शुरुआत का संदेश देंगे।

    20 हजार स्वयंसेवकों का लक्ष्य

    मंगलवार से शुरू हुए शिविर में भाग लेने के लिए अब तक 1 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक इंदौर पहुंच चुके है। आयोजन में 20 हजार स्वयंसेवकों के शामिल होने का लक्ष्य है। इनमें शिक्षाविद्, उद्योगपति, चिकित्सक, प्रोफेशनल्स, खिलाड़ी, कलाकार, व्यवसायी सहित अन्य शामिल होंगे। यह पहला मौका है जब स्वयंसेवक परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। शिविर के लिए संघ द्वारा मालवा प्रांत के 500 से भी ज्यादा समाजों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया गया है।

    भविष्य की योजनाओं पर होगी चर्चा

    शिविर शुरू हो चुका है। इसमें घोष वादक 2 जनवरी को घोष वादन का अभ्यास करेंगे। मुख्य आयोजन 3 जनवरी को होगा। इस दिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक घोष वादन और डॉ. मोहन भागवत का बौद्धिक होगा। इस दौरान भविष्य की योजनाओं की चर्चा भी होगी। बता दें कि, आरएसएस का घोष वादन काफी रोमांचक होता है। इस दौरान आनक, पणव, वंशी, शंख आदि विभिन्न वाद्यों पर सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। गणवेशधारी स्वयंसेवकों की वाद्ययंत्रों पर संगत अलग तरह के रोमांच का अहसास कराती है।

    रतलाम के स्वयंसेवक रहेंगे विशेष

    बता दें कि, बीते 15 वर्षों में मालवा प्रांत में यह दूसरा मौका है जब सर संघचालक के सामने घोष (बैंड) का वादन होगा। इन दोनों ही आयोजनों में रतलाम का विशेष स्थान होगा। इसमें रतलाम निवासी प्रांत घोष प्रमुख आशुतोष शर्मा घोष दंड लेकर घोष का सार्वजनिक प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले हुए घोष वादन में भी रतलाम निवासी माधव काकाणी ने प्रांत घोष प्रमुख के नाते घोष दंड लेकर घोष का सार्वजनिक प्रदर्शन करवाया था।

    ]]>
    Wed, 01 Jan 2025 11:25:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सिर्फ दो दिन में खुलासा ! केदारेश्वर घाट पर युवक को लूटने वाले राजस्थान के 06 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई और घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिलें बरामद https://acntimes.com/06-robbers-from-Rajasthan-who-looted-a-youth-at-Kedareshwar-Ghat-were-arrested https://acntimes.com/06-robbers-from-Rajasthan-who-looted-a-youth-at-Kedareshwar-Ghat-were-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में केदारेश्वर घाट पर युवक के साथ हुई लूट का पर्दाफाश पुलिस ने सिर्फ दो दिन के भीतर कर दिया। पुलिस ने घटना के 8 में से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। सभी आरोपी 18 से 20 साल की उम्र के होकर राजस्थान के रहने वाले हैं। लूटी गई और वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं।

    लूट की वारदात का खुलासा एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया 26 दिसंबर 2024 को सोहनलाल पिता रामलाल निनामा (25) निवासी खानपुरा जाम्बू थाना सरवन ने सैलाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोहनलाल ने पुलिस को बताया था कि 25 दिसंबर 2024 को रात्रि करीब 10.00 बजे अपनी मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक एमपी 43 डीएम 7583 से दलोट-प्रतापगढ़ रोड से सैलाना होते हुए अपने घर खानपुरा जाम्बू जा रहा था। रास्ते में ग्राम कोटड़ा केदारेश्वर घाट पर 5 से 6 लोग दो मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। उन्हें सोहनलाल की मोटरसाइकिल को रोक लिया और हथियार से उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। इस शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 310 (2) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

    फरार आरोपियों की तलाश जारी

    एसपी अमित कुमार ने बताया कि एएसपी राकेश खाखा व सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह खलाटे के नेतृत्व में टीम गठन गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी कृष्णपाल पिता रामलाल मईड़ा (19), राहुल पिता दौलसिंह मईड़ा (18), विकास पिता वागजी मईड़ा (20), गणेश पिता बहादुर मईड़ा (19), कालूराम पिता वसिया मईड़ा (20) सभी निवासी बारी कटुम्बी राजस्थान एवं राहुल पिता गजेंद्र कटरा (20) निवासी दानापुर राजस्थान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से घटना में लूटी गई तथा घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिलें जब्त की। अभी आरोपी धर्मेंद्र पिता बापूलाल मईड़ा (20) निवासी बारी दानपुर राजस्थान एवं राकेश पिता भेरूलाल कटारा (20) निवासी बागतालाब दानपुर राजस्थान अभी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

    यह सामान हुआ जब्त

    एक खटकेदार धारदार चाकू, लोहे का हाथ में पहनने वाला एक पंच, लोहे की एक चेन जिसमें ब्लेड लगी है, सिंदुरिया रंग का एक बेसबाल का बैट, बांस का एक डंडा, मोटरसाइकिल नंबर एमपी 43 - डीएम 7583, टूटी नंबर प्लेट वाली पल्सर बाइक चेचिस न. MD2A13EX9RCB49458), मोटरसाइकिल आरजे 03 बीएस 5288 एचएफ डीलक्स आरोपियों से जब्त की गई।

    इनके कारण पकड़े जा सके डकैत

    एसपी ने बताया सरवन थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीतसिंह सिंगार, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सोलंकी, आरक्षक गजपालसिंह राठौर, विमल निनामा, पुष्कर धाकड़, नारायण मईड़ा, सैनिक खराड़ी का विशेष योगदान रहा। वहीं सैलाना थाना प्रभारी निरीक्षक पृथ्वीसिंह खलाटे, धामनोद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आनंद बागवान (विवेचक), सहायक उप निरीक्षक हितेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक हेमन्त जाट, अनिरुद्ध सिंह, नरेन्द्र सिंह, संदीप शेगोकर, आरक्षक मुकेश मेघवाल, फकीरचंद सोलंकी, तूफान भूरिया, 280 कपिल लोहार, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर, सैनिक मनोहर की सराहनीय भूमिका रही।

    ]]>
    Fri, 27 Dec 2024 18:41:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    देवास प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने रतलाम प्रेस क्लब भवन का किया भ्रमण, गतिविधियों और कार्यप्रणाली के बारे में जाना https://acntimes.com/Dewas-Press-Club-officials-visited-Ratlam-Press-Club-building https://acntimes.com/Dewas-Press-Club-officials-visited-Ratlam-Press-Club-building रतलाम के पत्रकारों ने देवास प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देवास प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को रतलाम प्रेस क्लब का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल ने रतलाम प्रेस क्लब की गतिविधियों एंव कार्यप्रणाली के बारे में समझा और अपने अनुभव भी साझा किए।

    रतलाम प्रेस क्लब पहुंचे देवास प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव शेखर कौशल, उपाध्यक्ष खुमानसिंह बैस एवं अजय जायसवाल ने सर्वप्रथम के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात रतलाम प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का पुष्पमाला पहनाकर और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने संस्था की गतिविधियों और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पत्रकारों की इस तरह एक-दूसरे के प्रेस क्लब के बारे में जानने और समझने की यह जो शुरुआत हुई है, वह अच्छी है और इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। इससे प्रदेश में पत्रकारों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर समन्वय स्थापित करने में आसानी होगी। गोस्वामी ने सदस्यता अभियान, गतिविधियों, निर्वाचन प्रक्रिया, उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार, पत्रकार कल्याण कोष के स्वरूप आदि की विस्तार से जानकारी दी।

    जमीन आवंटन से लेकर भवन निर्माण तक की बताई प्रक्रिया

    पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन ने संस्था को जमीन आवंटन से लेकर भवन निर्माण तक की सारी प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने देवास के पुराने पत्रकारों के संस्मरण भी तथा उनके द्वारा दिए योगदान को भी याद किया। रतलाम प्रेस क्लब सचिव यश शर्मा ‘बंटी’ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों के प्रेस क्लब और पत्रकारों का इस तरह एक-दूसरे को जानने-समझने का सिलसिला निरंतर चलते रहना चाहिए।

    पत्रकार हित के साथ ही समाजिक सरोकार भी प्राथमिकता

    अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में देवास प्रेस क्लब के अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि रतलाम प्रेस क्लब की गतिविधियों के बारे में जानने की लालसा काफी समय से थी। संयोग से रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष का आमंत्रण मिला तो जैसे ही समय मिला यहां आना तय हो गया। शर्मा ने बताया कि देवास प्रेस क्लब द्वारा एक बगीचे को गोद लिया गया है। उसी फैंसिंग और शेड आदि का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा संस्था स्वयं के भवन के लिए प्रयासरत है जिसके लिए संस्था के पास पर्याप्त फंड है। रतलाम प्रेस क्लब का स्वयं का भवन है जिसे आज यहां देखा और प्रक्रिया से भी रूबरू हुए। शर्मा ने रतलाम प्रेस क्लब के सभी साथियों को देवास जिले के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया।

    देवास प्रेस क्लब की चुनाव प्रक्रिया बताई

    देवास प्रेस क्लब के सचिव शेखर कौशल ने भी संबोधित किया। उन्होंने देवास की संस्था गतिविधियों के साथ ही चुनाव प्रक्रिया से भी अवगत कराया। उन्होंने संस्था द्वारा सभी सदस्यों को क्यूआर कोड वाले कार्ड जारी किए जाने की जानकारी भी दी। संचालन वरिष्ठ पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला ने किया। आभार उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने व्यक्त किया।

    ये रहे उपस्थित

    इस दौरान आयोजन के सहप्रभारी किशोर जोशी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र केलवा, सहसचिव मुबारिक शेरानी, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दवे, हेमत भट्ट, चन्द्रशेखर सोलंकी, केके शर्मा, प्रदीप नागौरा, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद उपाध्याय, आरिफ कुरैशी, तुषार कोठारी, सौरभ कोठारी, नरेन्द्र जोशी, सुधीर जैन, अदिति मिश्रा, दिग्विजयसिंह सेंगर, रवि सिसौदिया आदि उपस्थित थे।

    ]]>
    Wed, 25 Dec 2024 23:36:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भारतरत्न अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-paid-tribute-to-Bharat-Ratna-Atal-Ji-by-offering-floral-tribute https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-paid-tribute-to-Bharat-Ratna-Atal-Ji-by-offering-floral-tribute एसीएन टाइम्स @ भोपाल । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वीं जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत निर्माण के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार कर रहा है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सब भारतीयों के लिये प्रेरणा का पुंज है। इस मौके पर शाहपुरा भोपाल के मंडल अध्यक्ष पीयूष सिसैदिया ने भी पुष्प अर्पित किए।

    ]]>
    Wed, 25 Dec 2024 21:37:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के बजट में हुई 50 प्रतिशत से भी ज्यादा वृद्धि& कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/More-than-50-percent-increase-in-the-budget-of-Micro-Small-and-Medium-Enterprises-Department-Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap https://acntimes.com/More-than-50-percent-increase-in-the-budget-of-Micro-Small-and-Medium-Enterprises-Department-Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 50 प्रतिशत से ज्यादा बजट मिला है। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि बजट में यह वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उद्यमियों को बढ़ावा देने की नीति के कारण संभव हुई। इस राशि से उद्यमियों को लंबे समय से रुके हुए अनुदान की किस्तों का भुगतान किया जाएगा।

    मंत्री काश्यप के अनुसार विधानसभा में पारित वर्ष 2024 के प्रथम अनुपूरक अनुमान में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को 450 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया गया है। जुलाई 2024 के सत्र में पारित बजट में विभाग को 694 करोड़ रुपए का आवंटन हुआ था। इस तरह इस वर्ष विभाग को कुल 1094 करोड़ का बजट मिला जो कि वर्ष 2023 में मिले 489 करोड़ रुपए के बजट से 50 प्रतिशत से भी अधिक है। जहां तक उद्यम क्रांति योजना का प्रश्न है पिछले साल 82 करोड़ का बजट मिला था जबकि इस वर्ष 175 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान है। यह राशि उद्यमियों को ब्याज अनुदान के रूप में वितरित की जाती है।

    पहले नहीं थी ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था

    बजट में वृद्धि से अनुदान भुगतान के लंबे समय से रुके हुए प्रकरणों के निराकरण में तेजी आई है। अब अनुदान की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के जरिए ऑनलाइन किया जाता है। पहले यह व्यवस्था नहीं थी। इस कारण उद्यमियों को अनुदान प्राप्ति के लिए भटकना पड़ता था। अब क्रमानुसार पात्रता के आधार पर सब्सिडी का भुगतान किया जा रहा है। विभाग के बजट में वृद्धि और अनुदान वितरण के काम में आई तेजी का विधानसभा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और अन्य विधायकों ने भी सराहना की।

    ]]>
    Fri, 20 Dec 2024 16:12:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पते की बात : मंत्री चेतन्य काश्यप ने विधायक अर्चना चिटनीस को दिया ऐसा जवाब, कि विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायकों को दी यह सलाह https://acntimes.com/MP-Assembly-Speaker-Narendra-Singh-Tomar-gave-this-advice-to-the-MLAs https://acntimes.com/MP-Assembly-Speaker-Narendra-Singh-Tomar-gave-this-advice-to-the-MLAs बुरहानपुर मिल के श्रमिकों की देनदारियों का भुगतान शासन की नीति के अनुसार किया जाएगा: मंत्री चेतन्य काश्यप

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने राज्य विधानसभा में भाजपा विधायक अर्चना चिटनीस को आश्वस्त किया कि बंद पड़ी सहकारी सूत मिल बुरहानपुर के श्रमिकों एवं कर्मचारियों को देय वेतन एवं अन्य देनदारियों का भुगतान शासन की नीति के अनुसार किया जाएगा। आवश्यक हुआ तो इस संबंध में श्रमिकों और विधायक से चर्चा भी की जाएगी।

    विधायक चिटनीस ने सवाल पूछा था कि मिल के परिसमापन के 25 वर्षों बाद भी श्रमिकों और कर्मचारियों के बकाया वेतन और ग्रेच्युटी का भुगतान कब तक किया जाएगा? अपने जवाब में मंत्री काश्यप ने कहा कि शासन ने पिछले दिनों इंदौर की बंद पड़ी हुकुमचंद मिल के कर्मचारियों को 224 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। इसी तरह उज्जैन और रतलाम की बंद मिलों के कर्मचारियों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया भी चल रही है। बुरहानपुर का मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। शासन की नीति के अनुसार इसमें भी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि बुरहानपुर मिल का मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए समय-सीमा बताना संभव नहीं है। बुरहानपुर की मिल वर्ष 1999 से परिसमापन में है और उस समय कर्मचारियों की एक करोड़ 51 लाख रुपयों की देनदारी बाकी थी। कर्मचारियों के अलावा बैंकों की देनदारियाँ भी बाकी हैं।

    विधायक ने भी जताया संतोष

    चिटनीस ने मंत्री को अवगत कराया कि नेशनल हाईवे पर मिल की 57 एकड़ जमीन है। हुकुमचंद मिल की तरह इस मिल की जमीन विक्रय कर कर्मचारियों की देनदारियों का भुगतान किया जाए। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री जी ने समुचित जवाब दिया है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधायकों से आग्रह किया कि जब मंत्री प्रश्नों के समाधानकारक जवाब देते हैं, तो उन्हें धन्यवाद भी दिया जाना चाहिए।

    ]]>
    Wed, 18 Dec 2024 21:04:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एक्शन तत्काल ! नाम भोला, काम गुंडागर्दी और चाकूबाजी करना, पुलिस ने निकाल दिया जुलूस, रासुका भी लगाई https://acntimes.com/Name-is-Bhola-work-is-hooliganism-and-stabbing-action-taken-under-NSA https://acntimes.com/Name-is-Bhola-work-is-hooliganism-and-stabbing-action-taken-under-NSA माणकचौक थानान्तर्गत मालीकुआं क्षेत्र में की थी चाकूबाजी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माणकचौक थाने की पुलिस ने मालीकुआं क्षेत्र में चाकूबाजी करने वाले गुंडे भोला उर्फ मोनू पाटीदार को रासुका के तहत प्रकरण दर्ज गिरफ्तार किया है। आदतन अपराधी गुंडे भोला का पुलिस ने जुलूस निकाल कर थाने से न्यायालय तक ले गई। इस दौरान वह पूरे रास्ते लंगड़ा कर चलता रहा।

    जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर 2024 को शाम 07 बजे मालीकुंआ क्षेत्र में गुंडा भोला उर्फ मोनू पाटीदार अपने साथियों के साथ मोबाइल चलाते हुए बीच सड़क पर कार चला रहा था। उसे साइड में कार चलाने का कहने पर उसने संबंधित व्यक्ति से विवाद करते हुए भोला एवं उसके साथियों ने फरियादी व अन्य पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। इससे वे गंभीर घायल हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर माणकचौक थाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 674/24 धारा 296, 115(2), 118(1), 109(1), 351(2), 3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 

    कानून व्यवस्था बिगाड़ने का किया प्रयास

    आदतन बदमाश भोला उर्फ मोनू पाटीदार द्वारा आए दिन चाकूबाजी एवं अन्य घटनाएं घटित कर रतलाम शहर की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है। 16 दिसंबर की घटना से शहर के हिन्दू-मुस्लिम मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना से कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने का अंदेशा बढ़ गया था। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसपी अमित कुमार द्वारा चाकूबाजी करने वाले आरोपियों पर कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए गए। एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में माणकचौक टीआई निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गाड़रिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

    रासुका में की कार्रवाई

    शहर की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गुंडे भोला उर्फ मोनू के विरुद्ध जिला दण्डाधिकारी द्वारा निरोध आदेश जारी किया गया। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बीती रात आरोपी भोला उर्फ मोनू पिता रामेश्वर पाटीदार (24) निवासी चिन्तामण गणपति के सामने भूतनाथ की गली पैलेस रोड रतलाम से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को बुधवार को माणक चौक थाने से न्यायालय तक ले जाया गया। चाकूबाजी की घटना में भोला के अन्य साथियों की भय्यू उर्फ हितेश पिता सीताराम साहु निवासी राजीव नगर रतलाम, दक्ष पाटीदार निवासी लोकेन्द्रनाथ मंदिर हरमाला रोड रतलाम, पवन उर्फ काला निवासी हरिजन बस्ती रतलाम की तलाश की जा रही है।

    ये हुए गिरफ्तार

    • भोला उर्फ मोनू पिता रामेश्वर पाटीदार (24), निवासी चिन्तामण गणपति के सामने भूतनाथ की गली, पैलेस रोड, रतलाम, थाना माणकचौक रतलाम। 

    फरार आरोपी

    • भय्यू उर्फ हितेश पिता सीताराम साहू, निवासी राजीव नगर, रतलाम, थाना औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम।
    • पवन उर्फ काला, निवासी हरिजन बस्ती, रतलाम।
    • नाबालिक आरोपी
    ]]>
    Wed, 18 Dec 2024 12:51:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जावरा के पॉलिटेक्निक कॉलेज के रिडेंसिफिकेशन की योजना तैयार, 25 करोड़ रुपए होंगे खर्च, विधायक राजेंद्र पांडेय के प्रश्न पर मंत्री इंदरसिंह परमार ने दी जानकारी https://acntimes.com/Plan-for-redevelopment-of-Polytechnic-College-of-Jaora-is-ready-Minister-Inder-Singh-Parmar https://acntimes.com/Plan-for-redevelopment-of-Polytechnic-College-of-Jaora-is-ready-Minister-Inder-Singh-Parmar विधायक डॉ. पांडेय ने उद्योग, गृह और मादक पदार्थों से जुड़े मुद्दे भी उठाए

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पॉलिटेक्निक कॉलेज जावरा के रिडेंसिफिकेशन की कार्य योजना लगभग 25 करोड़ से अधिक की बनाई गई है। इसे राज्य स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। यह जानकारी तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने दी। वे जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के जावरा के गोविंदराम तोंदी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के रिडेंसिफिकेशन योजना के प्रश्न का विधानसभा में जवाब दे रहे थे।

    विधायक डॉ. पांडेय ने कार्ययोजना की स्वीकृति की बात उठाई ताकि महाविद्यालय का लाभ छात्र छात्राओं को मिल सके। इस पर तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार ने बताया कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में 21.816 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। परिसर का पूर्ण सीमांकन नहीं हुआ है। कलेक्टर द्वारा रिडेंसिफिकेशन कार्ययोजना को प्रस्तावित किया गया है। लगभग 25 करोड़ 31 लाख रु. की इस कार्ययोजना में महाविद्यालय के शिक्षण, स्टाफ, भवनों के अलावा छात्रावास, राजस्व विभाग के स्टाफ क्वाटर्स के कार्यों को सम्मिलित किया गया है। कार्ययोजना को राज्य स्तरीय समिति को अनुमोदन के लिए भेजा गया है। अनुमोदन स्वीकृति के बाद ही कार्य प्रारंभ होगा।

    'बहुउत्पाद औद्योगिक क्षेत्र जावरा में 300 के स्थान पर 69 वृक्ष ही हुए ट्रांसप्लांट’

    विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने बहु उत्पाद औद्योगिक क्षेत्र की अधोसंरचना के कार्यों के संबंध में किए प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि बहुउत्पाद औद्योगिक क्षेत्र जावरा की कार्ययोजना में विद्युत कार्य एवं जल आपूर्ति के कार्यों की स्वीकृति के कारण विलम्ब हुआ है जिसके लिए कार्यवाही की जा रही है। इस औद्योगिक क्षेत्र में 300 वृक्षों को ट्रांसप्लांट की अनुमति दी गई थी, जिसमें से 69 वृक्षों को औद्योगिक क्षेत्र में ही ट्रांसप्लांट किया गया है। शेष जलाऊ लकड़ी को स्थानीय श्मशान गृह में सौपीं गई है। 

    रतलाम, मंदसौर व नीमच में 5 साल में अवैध शराब के 9605 केस बने- मंत्री जगदीश देवड़ा

    डॉ. पांडेय ने रतलाम, मन्दसौर व नीमच जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में किए प्रश्न पर वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि रतलाम, मन्दसौर व नीमच तीनों जिलों में विगत पांच वर्षों में अवैध डोडाचूरा का मामला नहीं आया जबकि अवैध शराब के 9605 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें रतलाम में 3037, मन्दसौर में 3510 व नीमच में 3058 प्रकरण दर्ज किए जाकर कार्यवाही की गई। आपने बताया कि डोडाचूरा के वर्ष 2016 से लायसेंस जारी नहीं हुए हैं, इसलिए इसका संग्रहण नहीं किया जा रहा।

    8 लेन पर शुरू होंगी पुलिस चौकी- सीएम डॉ. यादव

    विधायक डॉ. पांडेय ने जिले में पुलिस विभाग के नवीन थानों, चौकियों व पुलिस आवासों की स्वीकृति के प्रश्न पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास के लिए 35 से अधिक स्थानों का चयन कर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं जावरा विधानसभा क्षेत्र में नवीन पुलिस थानों व चौकियों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए 8 लेन नेशनल हाईवे पर ग्राम रफूखेड़ी, उपलई, ईसरथुनी, हाड़ाखो में हाईवे चौकी शुरू करने के भी प्रस्ताव तैयार किये गए हैं, जिनकी कार्यवाही की जा रही है।

    ]]>
    Wed, 18 Dec 2024 12:15:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    स्वच्छता में समझौता नहीं ! महापौर प्रहलाद पटेल का सफाई व्यवस्था का निरीक्षण जारी, गंदगी फैलाने पर सांवरिया नमकीन पर जुर्माना ठोका, गैरहाजिर 17 सफाई मित्रों का वेतन काटा https://acntimes.com/Mayor-Prahlad-Patels-inspection-of-sanitation-system-continues-salary-of-17-absent-sanitation-workers-deducted https://acntimes.com/Mayor-Prahlad-Patels-inspection-of-sanitation-system-continues-salary-of-17-absent-sanitation-workers-deducted एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर को पूर्णतः स्वच्छ बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने संकल्प लिया है। इसे मूर्त रूप देने के लिए वे नियमित रूप से सफाई कार्य का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने वार्ड क्रमांक 40 सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों की का निरीक्षण कर संबंधित अमले को कचरा यथासमय उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान कस्तूरबा नगर क्षेत्र में सांवरिया नमकीन द्वारा कचरा एवं गंदगी करने पर 250 रुपए जुर्माना भी किया।

    रतलाम नगर की सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाए जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा सतत निरीक्षण किया जाकर संबंधितों को निर्देशित किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के साथ ही सफाई व्यवस्था में जुटे अमले को आगाह किया है कि जहां पर भी कचरा एवं गंदगी पाई गई तो संबंधितों के विरुद्ध निलंबन / सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों में बिना सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित 17 सफाई मित्रों का एक दिवस का वेतन काटा गया एवं सभी को कारण बताओ सूचना-पत्र भी जारी किया गया।

    प्राथमिक स्कूलों में ही जारी है सफाई

    महापौर पटेल की पहल पर शहर के शासकीय प्राथमिक स्कूलों और परिसर की सफाई का अभियान भी जारी है। महापौर इसकी मॉनिटरिंग स्वयं कर रहे हैं। गौरतलब है कि शासकीय प्राथमिक स्कूलों के पास चतुर्थ श्रेणी स्टाफ रखने का कोई प्रावधान नहीं है। यही वजह है कि वहां सफाई की समस्या हमेशा बनी रहती है। ऐसे में स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को हो सफाई की व्यवस्था करना पड़ती है। यह बात संज्ञान में आने पर महापौर ने नगर निगम से ऐसे स्कूलों की सफाई का संकल्प लिया और अभियान शुरू करवा दिया।

    लपरवाहों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    महापौर पटेल ने साफ कहा है कि नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं जाएगी। कार्य में लापरवाही बररतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन / सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घर व दुकानों से निकलने वाले कचरे यहां-वहां ना डालते हुए गीले एवं सूखे कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हेतु नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे भी स्वच्छता में अपना अमूल्य योगदान देवें।

    इनका वेतन काटा, नोटिस जारी हुआ

    निरीक्षण के दौरान सफाई मित्र रामकन्याबाई - अर्जुन, लक्ष्मीबाई - किशोर, रानीबाई - आजाद, अंशुल - दिनेश, विशाल - प्रहलाद, राधेश्याम - रामदयाल, विकास - मुकेश, पूनमबाई - कमल, अर्जुन - छगनलाल, बलराम - सुन्दरलाल, मंगेश - रमेश, सुनीता - राजेश, राजेश - दुलीचन्द, विनोद - भुरूलाल, अवतार - धनराज, जितेन्द्र - बाबूलाल व महेया - पंचम सहित 17 कर्मचारी बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का एक दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त / निलबंन का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

    ]]>
    Sat, 14 Dec 2024 12:30:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    BAP विधायक डोडियार के 11 दिसंबर को प्रस्तावित महाआन्दोलन को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, विधायक ने कहा& हमें आंदोलन की अनुमति की आवश्यकता नहीं https://acntimes.com/The-administration-did-not-give-permission-to-the-proposed-Mahaandolan-of-BAP-MLA-Dodiyar-on-11-December https://acntimes.com/The-administration-did-not-give-permission-to-the-proposed-Mahaandolan-of-BAP-MLA-Dodiyar-on-11-December एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने 11 दिसंबर को रतलाम में महाआंदोलन का ऐलान किया है जिसे जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। प्रशासन ने विधायक को पत्र लिख कर इस बारे में अवगत कराया है। प्रशासन ने विधायक डोडियार द्वारा लिखे गए पत्रों में जताई गई भारी भीड़ उमड़ने और इस दौरान उनके विरोधियों द्वारा अप्रिय घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका को ही आधार बनाया है। अनुमति नहीं मिलने के बावजूद विधायक ने आंदोलन करने की बात कही है। उन्होंने इस बारे में डीजीपी को एक पत्र भी लिखा है।

    जिला अस्पताल में 6 दिसंबर को सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ ड्यूटी डॉक्टर सी. पी. एस. राठौर द्वारा अभद्रता और गाली-गलौच का वीडियो वायरल हुआ था। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने विधायक की शिकायत पर ड्यूटी डॉक्टर के विरुद्ध और डॉक्टर की शिकायत पर विधायक डोडियार व उनके तीन साथियों के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। सैलाना विधायक डोडियार इस मामले में अब तक उनके साथ अभद्रता बरतने वाले डॉक्टर के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं होने से असंतुष्ट हैं।

    उन्होंने इसके विरोध में 11 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर महाआंदोलन करने का आह्वान किया है। इस महाआन्दोलन में डोडियार और उनके समर्थकों ने आम्बेडकर सर्कल पर एकत्रित होकर आम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नेहरू स्टेडियम में सभा करना प्रस्तावित है। विधायक ने यह भी कहा है कि कलेक्टर को उनका ज्ञापन लेने के लिए प्रदर्शन स्थल ना होगा। अगर वे नहीं आएं तो प्रदर्शनकारी ज्ञापन देने कलेक्टोरेट पंहुचें।

    प्रशासन के अनुसार अवैधानिक होगा आंदोलन

    उक्त महाआंदोलन को लेकर विधायक डोडियार द्वारा जनजातीय समाज से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए अपीलें और आह्वन किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना, रतलाम डीआईजी मनोज सिंह, रतलाम के कलेक्टर और एसपी सहित सभी को अलग-अलग पत्र लिख कर महाआंदोलन की रिकॉर्डिंग करवाने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने ड्रोन, कैमरे, बैरीकेडिंग आदि की व्यापक व्यवस्था करने के लिए कहा गया था। इन पत्रों में उन्होंने आशंका जताई है कि कतिपय लोग उनके महाआंदोलन के दौरान अप्रिय घटना को अंजान दे सकते हैं।

    विधायक का तर्क ही बन गया प्रशासन का हथियार

    विधायक डोडियार द्वारा जताई गई अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें महाआंदोलन करने की इजाजत नहीं दी है। इसकी जानकारी एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने विधायक डोडियार को पत्र भेज कर बताया है कि उन्हें आयोजन के लिए अनुमति नहीं दी जा रही है। ऐसे में यदि आंदोलन होता है तो यह वैधानिक नहीं होगा। प्रशासन ने कहा है कि यदि बिना अनुमति के भीड़ एकत्र कर कोई कार्यक्रम किया जाता है तो आयोजकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

    महाआंदोलन फिर भी होकर रहेगा- विधायक डोडियार

    प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने का पत्र जारी होने के बाद भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने स्पष्ट कहा है कि आंदोलन तो होकर ही रहेगा। उन्होंने वीडियो जारी कर जनजातीय समाज के लोगों से उक्त महाआंदोलन में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन की अनुमति नहीं दिए जाने की बात से किसी को भी गुमराह होने की जरूरत नहीं है। आंदोलन के लिए किसी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं है और हमने कोई अनुमति नहीं मांगी है। डोडियार के अनुसार उनके 1 हजार वालेंटियर तैयार हैं जो उक्त शांतिपूर्ण महाआंदोलन में आने वाले लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।

    गड़बड़ी होने पर सख्ती से निपटेंगे- एसपी अमित कुमार

    प्रशासन की अनुमति के बगैर होने वाले आंदोलन को लेकर एसपी अमित कुमार ने एसीएन टाइम्स को बताया कि पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। ड्रोन और पिकेट भी लगाए जाएंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को भयमुक्त वातावरण मुहैया कराना प्रशासन और पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए जो भी कदम उचित होंगे, उठाए जाएंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर सख्ती से निपटा जाएगा।

    ]]>
    Wed, 11 Dec 2024 00:00:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गीता जयंती (11 दिसंबर) पर भोपाल में 6 हजार बटुक करेंगे सस्‍वर गीता का पाठ, आयोजन की तैयारी के लिए मंत्री चेतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक ली https://acntimes.com/On-Gita-Jayanti-11-December-6-thousand-students-will-recite-Gita-aloud-in-Bhopal-Chetan-Kashyap https://acntimes.com/On-Gita-Jayanti-11-December-6-thousand-students-will-recite-Gita-aloud-in-Bhopal-Chetan-Kashyap मोहन सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर 11 दिसंबर से प्रदेशव्यापी जन कल्‍याण अभियान एवं जन कल्याण पर्व मनाया जाएगा

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रदेश की मोहन सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर 11 दिसंबर गीता जयंती से प्रदेशव्यापी जनकल्‍याण अभियान प्रारंभ होगा। यह अभियान 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तक चलेगा। इस बीच 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व भी मनाया जाएगा। 11 दिसंबर को गीता जयंती पर भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में भव्य समारोह होगा। इसमें 6000 बटुक सस्‍वर गीता का पाठ कर विश्‍व रिकॉर्ड बनाएंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों के खाते में दिसंबर की राशि अंतरित करेंगे।

    यह जानकारी प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने दी। मंत्री काश्यप आयोजनों की तैयारियों के सिलसिले में भोपाल जिले के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि इन आयोजनों का मुख्‍य उद्देश्‍य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना है। इसलिए अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में शिविरों का आयोजन किया जाए।

    70 वर्ष से अधिक उम्र वालों के आयुष्मान कार्ड बनाएं

    मंत्री काश्यप ने अधिकारियों से कहा कि 70 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्‍मान कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान की सभी तैयारियां समय सीमा में योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण की जाए। आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों का आपसी समन्वय के साथ काम करना जरूरी है। हर स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होना चाहिए।

    ये उपस्थित रहे

    बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुँवर नवरंग गुर्जर, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र, सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह और नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 10 Dec 2024 01:11:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ‘म्यूल अकाउंट’ फ्रॉड से सावधान ! आपके नाम से बैंक खाता खुलवाकर सायबर अपराध के लिए हो सकता है दुरुपयोग, जानिए& कैसे इस ठगी से कैसे बच सकते हैं आप https://acntimes.com/Beware-of-mule-account-fraud-Cyber-​​fraud-can-be-committed-by-opening-a-bank-account-in-your-name https://acntimes.com/Beware-of-mule-account-fraud-Cyber-​​fraud-can-be-committed-by-opening-a-bank-account-in-your-name एसीएन टाइम्स @ रतलाम । तकनीकी स्तर पर जितना तेजी से विकास हो रहा है, सायबर अपराधों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। ‘म्यूल अकाउंट फ्रॉड’ (Mule Account Fraud) भी इसी तरह का एक अपराध है। इसमें आपके नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसका दुरुपयोग कर सायबर अपराध को अंजाम दे सकता है। इससे बचने के लिए रतलाम पुलिस ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस पर अमल कर आप ऐसी ठगी से खुद बच सकते हैं और दूसरों को भी ठगी का शिकार होने से बचा सकते हैं।

    सायबर ठगी के नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत एसपी अमित कुमार (SP AMIT KUMAR) के निर्देशन पर एएसपी राकेश खाखा (ASP RAKESH KHAKHA) के मार्गदर्शन में रतलाम की सायबर क्राइम सेल द्वारा आम लोगों को लगातार सावधान और अपडेट किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आपको सायबर फ्रॉड को लेकर जागरूक करना है और बचाव के लिए प्रेरित करना है। सायबर क्राइम सेल के अनुसार सायबर धोखेबाजों द्वारा आमलोगों को लालच देकर म्यूल अकाउंट खुलवाकर उसके माध्यम से ठगा जा रहा है। इससे बचने के संबंध में पुलिस ने एक और एडवाइजरी रतलाम पुलिस ने जारी की है।

    म्यूल एकाउंट फ्रॉड क्या है?

    म्यूल अकाउंट फ्रॉड एक प्रकार का बैंकिंग फ्रॉड है, जिसमें अपराधी आपके बैंक अकाउंट का उपयोग अवैध लेनदेन करने या सायबर फ्रॉड करने के लिए करते हैं। सायबर अपराधी आम लोगों को लालच देकर हर महीने एक निश्चित अमाउंट देने का लालच देकर उनके नाम से बैंक अकाउंट खुलवाकर उस बैंक अकाउंट की चेक बुक, एटीएम कार्ड, यूपीआई, ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग सायबर अपराधी के द्वारा किया जाता है। जिस व्यक्ति के नाम से बैंक खाता होता है उसे उसके खाते में हो रहे लेन-देन के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। सायबर अपराधियों द्वारा लोगों को ठगने के लिए इस प्रकार के बैंक खातों का उपयोग किया जाता है।

    फर्जी सिम भी हो सकती है जारी

    इसी प्रकार से आम लोगों के नाम से फर्जी सिम कार्ड का उपयोग किया जाता है। आम लोगों को कुछ लालच देकर उनके नाम से रजिस्टर्ड सिम कार्ड ले लेते हैं और इन सिम कार्ड का उपयोग सायबर फ्रॉड के लिए किया जाता है। किसी लालच में पड़कर जानबूझकर म्यूल बैंक अकाउंट और सिम कार्ड देने वाले की विरुद्ध भी कानूनी कारवाई की जा सकती है।

    फैक सिम कार्ड की जानकारी ऐसे प्राप्त करें

    TAFCOP पोर्टल के माध्यम से आप यह पता कर सकते हैं कि आपके नाम कितने सिमकार्ड रजिस्टर्ड हैं। यदि आपके नाम कोई सिम कार्ड रजिस्टर है और उसका उपयोग आपके द्वारा नहीं किया जा रहा है तो इसकी रिपोर्ट कर बंद भी करवा सकते हैं।

    ऐसे बच सकते हैं आप

    • किसी लालच में आकर अपने नाम से कोई बैंक अकाउंट न खुलवाएं।
    • अपने बैंक अकाउंट की नियमित रूप से जांच करें।
    • अपने बैंक अकाउंट की जानकारी कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
    • अपने बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।
    • सिम कार्ड जारी करवाकर किसी को भी नहीं दें।

    ऐसे करें म्यूल अकाउंट फ्रॉड की रिपोर्ट

    यदि आपको लगता है कि आपके बैंक अकाउंट का उपयोग म्यूल अकाउंट फ्रॉड के लिए किया जा रहा है, तो अपने बैंक को सूचित करें और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। आपके आसपास इस प्रकार की किसी गतिविधि में संलिप्त गिरोह या म्यूल बैंक खाते की जानकारी मिलती है तो तुरंत रतलाम पुलिस द्वारा जारी सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049127420 पर सूचना प्रदान करे।

    AI टेक्नोलॉजी से भी पता चलेगा फर्जी अकाउंट का

    बता दें कि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नोटबंदी के बाद बैंकिंग फ्रॉड को रोकने और फर्जी बैंक खातों का पता लगाने फैसला किया है। आरबीआई फर्जी खातों का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी उपयोग कर 'म्यूलहंटर डॉट एआई' सिस्टम तैयार किया गया है। इसे रिजर्व बैंक इनोवेशन हब ने तैयार किया है। इससे फर्जी खातों का पता चलने के साथ ही ऐसे खातों के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी और अपराधों पर नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

    ]]>
    Tue, 10 Dec 2024 00:23:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सेवा दिल से : अपनों और हालत से मजबूर तीन महिलाओं को मिला सबका साथ तो हुआ बेहतर इलाज, मददगारों को दुआएं देती हुईं रवाना हुईं अपने&अपने घर  https://acntimes.com/Seva-Dil-Se-Three-women-forced-by-their-family-and-circumstances-got-everyones-support-and-got-better-treatment https://acntimes.com/Seva-Dil-Se-Three-women-forced-by-their-family-and-circumstances-got-everyones-support-and-got-better-treatment एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सेवा, सोना और साड़ी के साथ ही रतलाम की सेवा भी खास है। अपनों से दुख पाने वाली और हालात से मजबूर लोगों की सेवा कर यहां से समाजसेवी, जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन मिलास कायम कर रहा है। पहले परिवार से बिछड़ी नागपुर की एक महिला ऐसी ही मदद से पुनः अपने घर पहुंच सकी तो हाल ही में तीन अन्य महिलाओं को बेहतर इलाज मिल सका। ये तीनों भी अब अपने-अपने घर पहुंच चुकी हैं। इन्हें मिली सेवा के लिए ये मददगारों को दुआएं देते नहीं थक रहीं।

    शहर के दीनदयालनगर निवासी 45 वर्षीय प्रीति बंजारा को अपनों से दुख मिला तो उन्हें वन स्टाप सेंटर में भर्ती होना पड़ा। उनके दोनों हाथ और पैर फ्रैक्चर होने से दर्द बर्दाश्त से बाहर हो रहा था। ऐसे में जिला प्रशासन के निर्देश पर काकानी वेलफेयर सोसायटी के सचिव एवं रोगी कल्याण समिति के सदस्य गोविंद काकानी ने जिम्मेदारी लेते हुए प्रीति को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया। उनका इलाज करवाने के बाद गोपाल पाटीदार की एम्बुलेंस से निःशुल्क रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। वहां जीआरपी के आरिफ बेग ने उन्हें ट्रेन के कोच में बर्थ तक पहुंचाने में मदद की। इस तरह वे प्रीति अपने मायके गोवर्धनपुरा इटावा राजस्थान के लिए रवाना हो सकीं।

    ब्लड और दवाइयों का किया प्रबंध

    समाजसेवा काकानी ने बताया कि सुरेशी पति मनोज (40) निवासी टोंक राजस्थान हाल मुकाम हुसैन टेकरी जावरा को कमजोरी की हालत में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। उनका हीमोग्लोबिन मात्र 5 ही था। इसलिए उन्हें दो यूनिट ब्लड के साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराईं गई। 7 दिन में ही उनकी सेहत में काफी सुधार हो गया। उन्हें अस्पताल से घर जाते समय एक महीने की दवाई और विटामिन की टैबलेट भी उपलब्ध कराई गई।

    सात दिन चला उपचार 

    मदद का तीसरा उदाहरण सेवंती पति राकेश (30) निवासी पेटलावद जिला धार हाल मुकाम हुसैन टेकरी का है। सेवंती को नींद नहीं आने, कमजोरी एवं मनोरोग की समस्या थी। इसके चलते सहयोगियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। उनका यहां सात दिन उपचार चला। इस दौरान उन्हें आयरन सुप्रोज, मल्टीविटामिन आदि दवाइयों के साथ उपचार प्रदान किया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें भी एक महीने की विटामिन, आयरन की टैबलेट सहित अन्य दवाइयां उपलब्ध करवा कर घर के लिए रवाना कर दिया गया है। 

    इनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया

    उक्त तीनों ही महिलाओं ने उन्हें मिले सहयोग के लिए काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी, सुनीता काकानी, गोलू भैया, गोपाल पाटीदार, जीआरपी के आरिफ बेग सहित जिला प्रशासन एव अस्पताल प्रशासन को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    ]]>
    Mon, 09 Dec 2024 21:03:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम DM का फरमान ! कलेक्टर और एसपी कार्यालय में नहीं हो सकेंगे धरना, आंदोलन व प्रदर्शन, 100 मीटर तक का क्षेत्र किया प्रतिबंधित https://acntimes.com/Ratlam-DMs-order-Dharna-agitation-and-demonstration-banned-in-Collector-and-SP-office-area https://acntimes.com/Ratlam-DMs-order-Dharna-agitation-and-demonstration-banned-in-Collector-and-SP-office-area एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राजेश बाथम ने कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस व आंदोलन आदि करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध दोनों ही कार्यालयों के बाहर 100 मीटर के दायरे तक प्रभावशील रहेगा। इसका उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा 6 दिसंबर 2024 को एक प्रतिवेदन दिया गया है। इसमें बताया गया है कि अधीनस्थ प्रशासकीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि विभिन्न दलों, संघों एवं समूहों द्वारा अपनी समस्याओं एवं मांगो को लेकर आए दिन कार्यालय कलेक्टर जिला रतलाम एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम परिक्षेत्र में जुलूस, धरना प्रदर्शन एवं स्वनि विस्तारक यत्रों के माध्यम से नारेबाजी की जाती है। इससे परिक्षेत्र में स्थित शासकीय कार्यालयों / न्यायालयों के दैनिक एवं सार्वजनिक हित के काम-काज पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

    प्रतिबंध लगाना जरूरी है

    पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन में बताया गया है कि उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि कुछ ऐसे प्रतिबंध लगाये जाएं जिनसे कि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। इस संबंध में किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने, जन-धन की हानि पर अंकुश लगाने तथा जन समुदाय पर नियंत्रण किये जाने के लिये प्रभावी कार्यवाही हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंध की घोषणा करना आवश्यक है।

    दो माह प्रभावशील रहेगा आदेश

    इसके चलते ही जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय परिक्षेत्र में लोक प्रशांति कायम रखने, किसी अप्रिय स्थिति तथा जन-धन की हानि की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश आगामी दो माह तक के लिए प्रभावशील रहेगा।

    यह सब रहेगा प्रतिबंधित

    आदेश के अनुसार कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक जिला कार्यालय परिसर और उसके बाहर 100 मीटर की परिधि में उपरोक्त प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावशील रहेगा। इसके चलते इस क्षेत्र में कोई भी दल, संघ, संगठन अथवा समूह अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर सभा, धरना एवं प्रदर्शन नहीं करेगा और न ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करेगा।

    दंडनीय कार्रवाई होगी

    आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई होगी। उसे भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध का दोषी मानकर उसे विधि के प्रावधानों के तहत् अभियोजित किया जाएगा।

    ... इसलिए एकपक्षीय रूप से जारी किया आदेश

    जिला दंडाधिकारी बाथम के अनुसार यह आदेश सर्वसाधारण को सबोधित है। इसकी तामिली प्रत्येक व्यक्ति पर सम्यक रूप से कराना और उसकी सुनवाई संभव नहीं है। अतः भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता 2023 की धारा 163(2) के अंतर्गत यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया गया है। आदेश से व्यथित भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता 2023 की धारा 163(5) के अंतर्गत अधोहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

    ]]>
    Sat, 07 Dec 2024 13:58:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मानव सेवा सर्वोच्च है, इसमें भी चिकित्सकीय सेवा अनुपम है, सेवा भारती के प्रकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन का कारक है& किशन माहेश्वरी https://acntimes.com/Seva-Bhartis-projects-are-a-factor-of-positive-change-in-the-society-Kishan-Maheshwari https://acntimes.com/Seva-Bhartis-projects-are-a-factor-of-positive-change-in-the-society-Kishan-Maheshwari सेवा भारती द्वारा मेडिकल कालेज मे संचालित मेडिकल सहता केंद्र का विस्तार कार्यक्रम  का हुआ आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आज के समय में विभिन्न सेवा कार्य देखने में आते हैं जिसमें पशु-पक्षी सेवा से लेकर पर्यावरण जागरूकता तक सम्मिलित है, परंतु मानव सेवा ही सेवा का सर्वोच्च कार्य है और इसमें में भी चिकित्सकीय सेवा तो अनुपम है। सेवा कार्य एक अनवरत चलने वाली शृंखला है जिसमें निरंतर नवीनता और अनुशासन की आवश्यकता होती है। सेवा भारती अपने लक्ष्यों के प्रति केन्द्रित होकर अपने सेवा प्रकल्पों का संचालन करती है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन का कारक बनते है।

    उक्त बात मुख्य वक्ता किशन माहेश्वरी ने सेवा भारती द्वारा डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज मे संचालित मेडिकल सहता केंद्र का विस्तार कार्यक्रम में कही। इस दौरान मंचासीन अतिथियों मे मुख्य अथिति समाज सेवी महेंद्र बोथरा, विशेष अथिति कॉलेज डीन डॉ. अनीता मुथा, संघ के नगर संघ चालक राजेश पटेल, मुख्य वक्ता किशन माहेश्वरी, सेवा भारती रतलाम अध्यक्ष अनुज छाजेड़ उपस्थित रहे।

    शुभारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। प्रारम्भ में अध्यक्ष अनुज छाजेड़ ने सेवा भारती के द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक नवीन शुरुआत करते हुए आज से सेवा भारती की मेडिकल हेल्प डेस्क पर मेडिकल कॉलेज में दिवंगत होने वाले बंधुओं हेतु अंतिम यात्रा से सम्बंधित सामग्री नि:शुल्क की भी सेवा, सेवा भारती द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका कि अभी तक चिकित्सालय द्वारा शुल्क लिया जाता था।

    सेवा भारती रतलाम यह कर रहा जिले में

    ज्ञात हो कि सेवा भारती रतलाम द्वारा पूरे रतलाम जिले मे विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन, पोषण किया जाता है। उन्हीं में से कुछ प्रकल्प निर्धन बस्तियों मे भी संचालित किए जाते हैं, जहां संस्कार केन्द्रों के माध्यम से बच्चों मे संस्कार का रोपण किया जाता है तथा उन्हें उज्जवल भविष्य की रह दिखाई जाती है, ताकि वे बड़े होकर समाज की मुख्य धारा मे सहभागी बन सके। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से नियमित स्वस्थ परीक्षण किया जाता है तथा स्वस्थ सेवा उपलब्ध कराई जाती है। महिला स्वालम्बन के प्रकल्प भी संचालित किए जाते हैं। इस कन्या पूजन की बच्चियाँ उन्हीं परिवारों की हैं। संघ और सेवा भारती का कार्य समाज में सेवा प्रकल्पों के माध्यम से परिवर्तन खड़ा करना है और सेवा भारती बखूबी यह कार्य निरंतर कर रही है। हमारा स्वयंसेवक समाज के हर सुख दु:ख में सदेव तत्पर रहता है तथा इस कार्यक्रम के माध्यम से भी सेवा भारती का संदेश समता और सभी के लिए सेवा का था।

    सेवा भारती के प्रकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन करना- बोथरा

    मुख्य अतिथि महेंद्र बोथरा ने बताया की सेवा तो सब करते हैं परंतु सेवा भारती के सेवा प्रकल्प सबसे भिन्न कार्य करते हैं, क्योंकि इसका कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन का है जो कि समाज में दिखाई भी देता है। सेवा भारती से जुड़कर सेवा कार्यों को देखने समझने की दृष्टि बदल जाती है। बोथरा ने मेडिकल हेल्प डेस्क के विस्तार में होने वाले व्यय की जिम्मेदारी महेंद्र बोथरा द्वारा ली गई।

    सेवा प्रकल्पों से होती है सहूलियत- डॉ. मुथा

    कालेज डीन डॉ. अनीता मुथा ने कहा कि सेवा भारती के सेवा प्रकल्प परिसर में कोरोना काल से संचालित हो रहे हैं जिससे हमें कार्य करने में सहूलियत होती है तथा मरीजों का भी सहयोग होता है। अस्पताल प्रशासन भविष्य मे भी सेवा भारती के साथ समय समय पर आवश्यक कार्य करता रहेगा।

    ये उपस्थित रहे

    कार्यक्रम में जिला सह सेवा प्रमुख मनीष सोनी, सेवा भारती के सने ललवानी, अभिनव बरमेचा, स्वतंत्र पाटनी, आशा दुबे, सुमित्रा अवतानी, निधि अग्रवाल, राकेश मोदी, राजेश बाथम, संगीता जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन सेवा भारती सचिव मोहित कसेरा ने किया। आभार आयोजन समिति उपाध्यक्ष नितिन फलोदिया ने माना।

    ]]>
    Fri, 06 Dec 2024 23:19:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में भाजपा मंडलों के चुनाव 7 एवं 8 दिसंबर को होंगे, जिला निर्वाचन अधिकारी सांसद सुमेर सिंह सोलंकी की उपस्थिति में होगी रायशुमारी https://acntimes.com/Elections-for-BJP-Mandals-will-be-held-on-7th-and-8th-December-in-Ratlam https://acntimes.com/Elections-for-BJP-Mandals-will-be-held-on-7th-and-8th-December-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की निर्वाचन प्रक्रिया 07 एवं 08 दिसंबर को होगी। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी की उपस्थिति मे पार्टी पदाधिकारियों से मंडलवार रायशुमारी की जाएगी।

    मंडल चुनाव की प्रक्रिया 07 दिसंबर को दोपहर 02:00 बजे 80 फीट रोड स्थित नारायणी पैलेस में जावरा विधानसभा के मंडलों से आरंभ होगी। यह प्रक्रिया 08 दिसंबर को शाम 04:00 बजे रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों से पूर्ण होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित एवं महेश सोनी ने बताया कि नारायणी पैलेस मे  07 दिसंबर को दोप. 02:00 बजे जावरा विधानसभा एवं 04:00 बजे रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मंडलों के चुनाव होंगे। 08 दिसंबर को प्रातः 10ः00 बजे सैलाना विधानसभा, दोपहर 01:00 बजे आलोट विधानसभा एवं शाम 04:00 बजे रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होगी।

    इनकी उपस्थित आपेक्षित

    प्रक्रिया के तहत् संबंधित मंडल के अध्यक्ष के साथ मंडल मे निवासरत  विधायक, महापौर जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी/मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पंचायत , नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष की उपस्थिति अपेक्षित है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत् सभी से रायशुमारी कर सर्वानुमति के प्रयास किए जाएंगे।

    ]]>
    Fri, 06 Dec 2024 21:38:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    लोकायुक्त की कार्रवाई : पटवारी रमेश बैरागी किसान से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, खेत के सीमांकन की रिपोर्ट के लिए मांगे थे 50 हजार रुपए https://acntimes.com/Lokayukta-action-Patwari-Ramesh-Bairagi-arrested-taking-bribe-of-40-thousand-rupees https://acntimes.com/Lokayukta-action-Patwari-Ramesh-Bairagi-arrested-taking-bribe-of-40-thousand-rupees एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रतलाम जिले के पटवारी रमेश बैरागी को किसान से 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने किसान से जमीन के सीमांकन की रिपोर्ट देने के लिए 50 हजार रुपए घूस मांगी थी। लोकायुक्त ने पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

    जानकारी के अनुसार पंचेड़ के किसान गोपाल उपाध्याय ने लोकायुक्त उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। उपाध्याय ने बताया था कि पटवारी रमेश बैरागी उनसे खेत की सीमांकन की रिपोर्ट देने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। पहले 40 हजार रुपए और उसके बाद 10 हजार रुपए देने की बात तय हुई है। उन्होंने लोकायुक्त को ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की। इसके आधार पर डीएसपी सुनील तलान और राजेश पाठक के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। इस टीम ने गुरुवार सुबह ही रतलाम जिले के पंचेड़ स्थित पंचायत भवन के आसपास डेरा डाल दिया।

    इस धारा के तहत दर्ज हुआ केस

    किसान गोपाल उपाध्याय भी पटवारी बैरागी से हुई चर्चा अनुसार पंचायत भवन पहुंच कर उसे 40 हजार रुपए दिए जो उसने पैंट की जेब में रखे। जैसे ही पटवारी ने रुपए लिए लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ धरदबोचा। आरोपी पटवारी के विरुद्ध  धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018 ) के तहत केस दर्ज किया गया है।

    पहले भी पकड़े जा चुके हैं कर्मचारी

    लोकायुक्त डीएसपी सुनील तलान ने के अनुसार आरोपी पटवारी रमेश बैरागी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी राजस्व विभाग के कई कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े जा चुके हैं। डीएसपी तलान के अनुसार ऐसे कर्मचारियों की संख्या आधा दर्जन है।

    इन्होंने की कार्रवाई

    रतलाम में पटवारी के रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैली। इससे पंचेड़ पंचायत क्षेत्र के साथ ही जिलेभर के सरकारी अमले में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हितेश लालावत, कांस्टेबल संदीप कदम, श्याम शर्मा, इसरार खान, कमल पटेल सहित अन्य शामिल रहे।

    ]]>
    Thu, 05 Dec 2024 19:27:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सत्य की विजय ! रतलाम प्रेस क्लब के खिलाफ दो साल से विचाराधीन वाद न्यायालय ने किया खारिज, निर्वाचन रोकने और सदस्यता समाप्ति के निर्णय को दी थी चुनौती https://acntimes.com/The-court-dismissed-the-case-pending-for-two-years-against-Ratlam-Press-Club https://acntimes.com/The-court-dismissed-the-case-pending-for-two-years-against-Ratlam-Press-Club एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब के लिए बुधवार का दिन एतिहासिक रहा। रतलाम प्रेस क्लब के निर्वाचन शून्य घोषित करने तथा अनियमितताओं के संबंध में दायर किए गए एक एक वाद में न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। न्यायालय ने रतलाम प्रेस क्लब के खिलाफ करीब दो साल से विचाराधीन वाद खारिज कर दिया। न्यायालय ने अपने आदेश में वाद दायर करने वाले पक्षकार पर तल्ख टिप्पणी भी है। साथ ही यह कहा है कि अगर दोबारा इस तरह का केस लगाया गया तो उसे दूसरे पक्ष को हुई मानसिक क्षति के लिए राशि भी अदा करनी होगी।  

    रतलाम प्रेस क्लब सचिव यश शर्मा ने बताया कि करीब 2 साल पहले रतलाम प्रेस क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष राजेश जैन एवं सचिव मुकेशपुरी गोस्वामी तथा कार्यकारिणी के विरुद्ध रीतेश मेहता द्वारा वाद दायर किया गया था। इसमें मेहता ने रतलाम प्रेस क्लब की पूर्व अध्यक्ष और सचिव पर मनमानी सदस्यता करने, उसकी (याचिकाकर्ता मेहता) सदस्यता बर्खास्त करने के साथ आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगाया था।

    मेहता द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया रोकने एवं अपनी सदस्यता बहाल करने की मांग भी न्यायालय से की गई थी। वादी ने न्यायालय में याचिका तो दायर कर दी लेकिन अपने लगाए आरोपों के समर्थन में किसी भी प्रकार का पक्ष रखने आदि को लेकर न्यायालय में उपस्थित ही नहीं हुआ। रतलाम प्रेस क्लब की ओर से निःशुल्क पैरवी करने वाले अधिवक्ता सांवलिया पाटीदार ने वादी के इस तरह न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने की बात उठाई। इस पर सुनवाई करते हुए तृतीय व्यवहार न्यायाधीश, अनुपम तिवारी ने रतलाम प्रेस क्लब के विरुद्ध दायर वाद निरस्त कर दिया।

    न्यायालय ने तल्ख टिप्पणी भी

    अधविक्ता सांवलिया पंवार के अनुसार न्यायालय ने रतलाम प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के खिलाफ सभी आरोपों को तथ्यहीन मानते हुए खारिज कर दिया। अपने आदेश में न्यायालय ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि वादी के आचरण से यह भी प्रतीत होता है कि वह कार्यवाही को जारी रखने के इच्छुक नहीं है। मामला लंबे समय से एक ही चरण पर है। निष्क्रियता अतंहीन अवसर नहीं हो सकती। मामला गैर अनुपालन और चूक में खारिज किया जाता है। यदि वादी इसी कारण दोबारा याचिका लगाता है या नया केस दायर करता है तो वह प्रतिवादी यानि रतलाम प्रेस क्लब को क्षतिपूर्ति भी देगा।

    नि:शुल्क पैरवी करने वाले एडवोकेट पाटीदार का किया स्वागत

    रतलाम प्रेस क्लब को न्यायालय में विजय दिलवाने पर अधिवक्ता सांवलिया पाटीदार का स्वागत संस्था पदाधिकारियों और सदस्यों ने किया। बुधवार दोपहर को प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखकर सोलंकी, वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र जोशी, सौरभ कोठारी, किशोर जोशी दत्ता, नीरज कुमार शुक्ला, अदिति मिश्रा, समीर खान, दिग्विजयसिंह सेंगर, साजिद खान, नवीन टांक, अर्पित चौबे, राज उपाध्याय आदि ने बधाई दी।

    ]]>
    Wed, 04 Dec 2024 21:35:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नक्सल गतिविधियों के नियंत्रण में जीरो टॉलरेंस की नीति का हो पालन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241203N316&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=12/03/2024 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241203N316&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=12/03/2024 Tue, 03 Dec 2024 22:14:51 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिसम्बर को सिंगल क्लिक से करेंगे राशि अंतरित https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241203N337&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=12/03/2024 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241203N337&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=12/03/2024 Tue, 03 Dec 2024 22:14:49 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिटिया मुस्कान को दी बधाई https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241130N5&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=11/30/2024 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241130N5&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=11/30/2024 Sat, 30 Nov 2024 19:59:36 +0530 Niraj Kumar Shukla पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहित करने वाली क्रांतिकारी योजना है सस्की: मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241130N23&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=11/30/2024 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241130N23&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=11/30/2024 Sat, 30 Nov 2024 19:59:34 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्टटगार्ट स्थित स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का अवलोकन https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241129N382&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=11/29/2024 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241129N382&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=11/29/2024 Sat, 30 Nov 2024 04:06:05 +0530 Niraj Kumar Shukla प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दोगुना हो जाती है मध्य़प्रदेश की ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241129N371&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=11/29/2024 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20241129N371&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=11/29/2024 Sat, 30 Nov 2024 04:06:05 +0530 Niraj Kumar Shukla नशे के कारोबार पर प्रहार ! 59 दिन, 35 प्रकरण, 63 आरोपियों पर कार्रवाई, 3 करोड़ 59 लाख रुपए का मादक पदार्थ हुआ जब्त https://acntimes.com/Ratlam-police-effectively-hit-the-drug-trade-confiscated-drugs-worth-3-crore-59-lakhs-in-59-days https://acntimes.com/Ratlam-police-effectively-hit-the-drug-trade-confiscated-drugs-worth-3-crore-59-lakhs-in-59-days रतलाम पुलिस का अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी अमित कुमार के रतलाम में पदस्थ होने के बाद से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के मामले में तेजी आई है। पुलिस महकमे ने बीते 59 दिन में 63 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर 35 प्रकरण दर्ज किए हैं। इस अवधि में 1338 किलो डोडाचूरा, 3 किलो 279 ग्राम एमडी और 28 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत तकरीबन 3 करोड़ 59 लाख रुपए है। एसपी ने कहा है कि अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

    एसपी अमित कुमार ने रतलाम में पदस्थ होने के बाद अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाते हुए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसका व्यापक असर हुआ है। जिले में एसपी के निर्देशन और एएसपी राकेश खाखा के निर्देशन में लगातार अभियान चल रहा है और लगभग हर दिन मादक पदार्थ की तस्करी और खरीद-फरोख्त रोकने को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

    कौन सा मादक पदार्थ कितना जब्त हुआ

    1 अक्टूबर 2024 से अभी तक हुई कार्रवाई पर नजर डालें तो जिले के सभी थानों पर एनडीपीएस एक्ट के 35 प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। इनके 63 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। एसपी ने बताया कि अभियान के तहत अभी तक जिले में 1338 किलो डोडाचूरा जब्त हुआ है जिसकी कीमत 27,59,500 रुपए आंकी गई है। इसी प्रकार 28 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत 78,000 रुपए), 3 किलो 279 ग्राम एमडी (कीमत 3,25,44000 रुपए) भी जब्त हुई है। इसके अलावा 3 किलो 647 ग्राम गांजा (कीमत 35,200) रुपए और 450 ग्राम (कीमत 30,000 रुपए) अफीम जब्त हुई। इस तरह बीते 59 दिन में कुल 03 करोड़ 58 लाख 96 हजार 700 रुपए के अवैध मादक पदार्थों की जब्ती हुई है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध रतलाम पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

    ]]>
    Fri, 29 Nov 2024 16:40:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बजरंग दल ने रावटी और रानीसिंग में किया रन फॉर हेल्थ का आयोजन, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी https://acntimes.com/Bajrang-Dal-organized-Run-for-Health-in-Ratna-and-Ranisingh https://acntimes.com/Bajrang-Dal-organized-Run-for-Health-in-Ratna-and-Ranisingh एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बजरंग दल द्वारा रावटी प्रखंड एवं रानीसिंग में संस्कार सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत यहां "रन फॉर हेल्थ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। 

    जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल के अनुसार रन फॉर हेल्थ के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इसमें युवा, स्कूल के विद्यार्थियों व प्रखंड के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रखंड के पालक राहुल हाड़ा ने बताया कि नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर बजरंग दल द्वारा आयोजन किया जा राह है।

    इसी तारतम्य में रन फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया। इसमें जिला धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख लालजी गुर्जर, प्रखंड अध्यक्ष चेनसिंह गुर्जर, प्रखंड संयोजक नीलेश गुर्जर, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख कमल डोडियार, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख सुमित कटारिया, प्रखंड सेवा प्रमुख संजय भाटी, जीतू बना सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    रानीसिंग भी हुआ आयोजन

    इसी प्रकार दोपहर में रावटी प्रखंड के ही रानीसिंग खंड में भी रन फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के युवा एवं बहिनें शामिल हुए। विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज सगरवंशी, प्रखंड पालक जिला सह संयोजक राहुल हाड़ा, जिला धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख लालजी गुर्जर, प्रखंड संयोजक नीलेश गुर्जर प्रखंड, मठ मंदिर प्रमुख मोहन सिंह चौहान, कृष्णा सोनगरा आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 28 Nov 2024 22:45:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मांगें जनहित की : दवाइयां GST मुक्त हों, दाम कम और अनैतिक व्यापार पर भी लगे रोक, खत्म न होने पाए सेल्स प्रमोशन एक्ट https://acntimes.com/Medical-Representative-Association-submitted-a-memorandum-demanding-removal-of-GST-from-medicines-and-reduction-in-prices https://acntimes.com/Medical-Representative-Association-submitted-a-memorandum-demanding-removal-of-GST-from-medicines-and-reduction-in-prices एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनिहत के मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करने वाले मप्र मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव यूनियन ने पुनः महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। संघ ने दवाइयों को जीएसटी मुक्त करने और इनके दामों में कमी सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।

    प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि मप्र मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव यूनियन की रतलाम इकाई द्वारा 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर के कार्यालय अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय को सौंपा। ज्ञापन का वाचन अभिषेक जैन ने किया। इस अवसर पर राकेश मालवीय, राकेश सभरवाल, वरुण क्षोत्रिय आदि उपस्थित थे।

    ये मांगें हैं शामिल

    प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में दवाइयों को जीएसटी से मुक्त रखने और दवाइयों के दामों में कमी करने की मांग उठाई गई है। इसके अलावा दवाइयों के अनैतिक कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा सेल्स प्रमोशन एक्ट 1976 को बचाना भी मांगों में शामिल है। इसके अलावा एमआर एवं एसआर से 8 घंटे के संवैधानिक कार्य करने की अवधि पर अमल करने, कर्मचारियों की छंटनी बंद करने सहित अन्य मांगें भी ज्ञापन में की गई हैं।

    ये नारे गूंजे ज्ञापन से पहले

    शर्मा के अनुसार ज्ञापन देने से पहले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने नारे भी लगाए। इनमें न्यूनतम वेतन देना होगा, दवा के दाम कम करो, कटनी-छतनी बन्द करो, तुम सब देख लो हम सब एक हैं जैसे नार शामिल रहे। शर्मा के अनुसार उक्त मांगों के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर में एक रैली भी आयोजित की गई है।

    ]]>
    Sun, 24 Nov 2024 20:30:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भ्रष्टाचार : ड्रग इंस्पेक्टर को देने के लिए उसके दलाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने ली 26 हजार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त की टीम ने कर लिया गिरफ्तार https://acntimes.com/Chemist-Association-president-arrested-while-taking-bribe-to-give-to-drug-inspector https://acntimes.com/Chemist-Association-president-arrested-while-taking-bribe-to-give-to-drug-inspector एसीएन टाइम्स @ मंदसौर । उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष चौधरी को रिश्वत के 26 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। चौधरी ने रिश्वत के रुपए ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुन्हार ने एक व्यवसायी से मेडिकल स्टोर के लाइसेंस जारी करने के लिए मांगे थे। लोकायुक्त ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

    (फरियादी लखन पाटीदार)

    जानकारी के अनुसार फरियादी लखन पिता कृष्णकुमार पाटीदार निवासी वार्ड क्रं 03, 3/39 कदम वाली कुई मल्हारगढ़ मार्ग नारायणगढ़ हरसोल जिला मंदसौर ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुन्हारा द्वारा उनके मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगी है। ड्रग इंस्पेक्टर ने रुपए केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष चौधरी को देने के लिए कहा है। लोकायुक्त ने संतुष्ट होकर महानिदेशक जयदीप प्रसाद क निर्देशन और लोकायुक्त उज्जैन के एसपी अनिल विश्वकर्मा के आदेश पर टीम गठित गई। साथ ही फरियादी को केमिकल लगे नोट भी उपलब्ध करवाए गए।

    केमिकल में धुलवाए हाथ तो हो गए लाल

    उक्त टीम ने डीएसपी राजेश पाठक एवं सुनील तालान के नेतृत्व में मंदसौर पहुंची और वायडीनगर थाने के पास पूर्व निर्धारित स्थल पर पोजिशन ले ली। यहां जैसे ही फरियादी लखन पाटीदार ने रिश्वत के 26 हजार रुपए केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी ने लिए, वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसे रुपयों के साथ धर-दबोचा। टीम ने आरोपी चौधरी के हाथ केमिकल में धुलवाए तो वे लाल हो गए।

    इन्होंने की कार्रवाई

    लोकायुक्त द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुम्हार एवं मनीष चौधरी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज क़र जांच शुरू कर दी है। उक्त कार्रवाई में हितेश लालावत, इसरार, श्याम शर्मा, अनिल अटोलिया, उमेश जाटव, संदीप कदम सहित 10 सदस्यीय टीम मौजूद रही।

    ]]>
    Sat, 23 Nov 2024 02:23:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महानगर की ओर बढ़ते कदम : रतलाम निवेश क्षेत्र के लिए अब तक मिले 3000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, UTL सोलर उपकरण व बैटरी तो ZEEL लगाएगी छाता बनाने की फैक्ट्री https://acntimes.com/Proposals-worth-Rs-3000-crore-have-been-received-so-far-for-Ratlam-investment-region https://acntimes.com/Proposals-worth-Rs-3000-crore-have-been-received-so-far-for-Ratlam-investment-region एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम निवेश क्षेत्र का दिशा और दिशा आकार लेने लगी है। 1466 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाले निवेश क्षेत्र के लिए अब तक 3000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। यहां TUL कंपनी सोलर उपकरण और बैटरी जबकि ZEEL द्वारा छाता निर्माण इकाई लगाना प्रभावित है। गोल्ड क्रस्ट कंपनी ने भी यहां फैक्ट्री शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। आगामी दिनों में निवेश का यह आंकड़ा करीब 10 हजार करोड़ तक जाने का अनुमान है।

    किसी भी नगर को महानगर बनाने के लिए वहां मूलभूत अधोरंचना के विकास के साथ ही औद्योगिक विकास का होना जरूरी है। रतलाम शहर इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की रतलाम को महानगर बनाने की संकल्पना का ही हिस्सा है रतलाम का निवेश क्षेत्र। मंत्री काश्यप की सक्रिय पहल से ही रतलाम निवेश क्षेत्र की 1466 हेक्टर भूमि में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होने  होने जा रहा है। एक मोटे अनुसार के अनुसार निवेश क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से तकरीबन 35 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। यह शहर के चहुमुखी विभाग के लिए अहम् साबित होगा।

    ...ताकि न रहे कोई दुविधा और शंका

    इस मिशन को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर राजेश कुमार बाथम, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौर की मौजूदगी में एक बैठक आहूत की गई। बैठक का आयोजन निवेश क्षेत्र में आ रहे विभिन्न प्रोजेक्ट की वास्तविक जानकारियां स्थानीय बाशिंदों को उपलब्ध कराने एवं शंकाओं का समाधान करने के लिए किया गया। इसमें अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और एसडीएम अनिल भाना के साथ ही निवेश क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पलसोड़ी, बिबड़ोद, जुलवानिया, सरवनीखुर्द, जामथून, रामपुरिया आदि ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, पटवारी आदि मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों स्पष्ट कहा कि निवेश क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की निजी भूमि नहीं ली जाएगी। इसलिए किसी को भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

    6 गांवों में 260 करोड़ से विकिसत हो रहा इन्फ्रास्ट्रक्चर

    एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राठौर ने बैठक में बताया कि निवेश क्षेत्र के 6 ग्रामों में 1466 हेक्टेयर भूमि में अभी 260 करोड़ रुपए का इंफ्रास्ट्रक्चर विकास किया जा रहा है। निवेश क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट को उचित ढंग से उपचारित एवं निष्पादित किया जाएगा जिसमें पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया गया है। बैठक में बताया गया कि औद्योगिक निवेश क्षेत्र में अनुमानित रूप से कम से कम 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है। करीब 350 विभिन्न औद्योगिक इकाइयां क्षेत्र में स्थापित होंगी। इनसे क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के साथ वृहद स्तर पर रोजगार का सृजन होगा।

    इन कंपनियों के आए प्रस्ताव

    क्षेत्र में जील, यूटीएल सोलर, गोल्ड क्रस्ट आदि कंपनियों के लगभग 3 हजार करोड रुपए के निवेश के प्रस्ताव तो अब तक मिल भी चुके हैं। इनके लगने से करीब 5 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। राठौर के अनुसार यूटीएल द्वारा सोलर उपकरण और बैटरी आदि बनाने की फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। इसी प्रकार जील द्वारा छाता निर्माण इकाई लगाने का प्रस्ताव है। साइट्रिक एसिड बनाने वाली गोल्ड क्रस्ट कंपनी भी फैक्ट्री स्थापित करेगी।

     

     

    ]]>
    Mon, 18 Nov 2024 01:26:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    व्याख्यान : स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला 17 नवंबर को, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर होगी आधारित https://acntimes.com/Ratlam-Lecture-series-on-the-life-of-Lokmata-Ahilyabai-Holkar-on-November-17 https://acntimes.com/Ratlam-Lecture-series-on-the-life-of-Lokmata-Ahilyabai-Holkar-on-November-17 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला की सामान्य बैठक गत दिवस संपन्न हुई। इसमें लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म की त्रि-शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर उनके जीवन पर आधारित व्याख्यान आयोजित करने का निर्णय लिया गया। व्याख्यान 17 नवंबर को होगी।

    व्याख्यान रविवार को अपराह्न 4:00 बजे श्री कैलाश नाथ काटजू विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) में होगा। प्रमुख वक्ता इंदौर के प्रसिद्ध चित्रकार पीयूष शर्मा रहेंगे। वे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।

    ये उपस्थित रहे बैठक में

    बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह आकाश चौहान ने की। इसमें अध्यक्ष विम्पी छाबड़ा, सचिव डॉ. हितेश पाठक, सुनीता छाजेड़, प्रवीण रामावत, कपिल व्यास, विजय जोशी एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने नगर के प्रबुद्धजन से अपील की है कि इस व्याख्यानमाला में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं।

     

    ]]>
    Wed, 13 Nov 2024 23:34:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नशे के विरुद्ध अभियान : नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा एक लाख तक पुरुस्कार, 18 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन https://acntimes.com/Application-for-Vivekananda-Drug-Deaddiction-Award-till-18-December https://acntimes.com/Application-for-Vivekananda-Drug-Deaddiction-Award-till-18-December एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य में नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों और स्वैच्छिक संगठनों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए के दो पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र दिए जाएंगे। जिला स्तर पर 10-10 हजार रुपए के तीन पुरस्कार  होंगे।

    सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने इसके लिए योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2024 है। इसे संचालनालय के पते या ई-मेल पर जमा कराया जा सकता है। जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन जिला कार्यालय में जमा किए जाएंगे। अधिक जानकारी कार्यालयीन समय में संबंधित कार्यालयों या विभागीय वेबसाइट socialjustice-mp-gov-in से प्राप्त की जा सकती है।

    ]]>
    Wed, 13 Nov 2024 12:08:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम आगमन को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की ली बैठक https://acntimes.com/CM-Dr.-Mohan-Yadav-in-Ratlam-on-Dhanteras-Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-held-a-meeting https://acntimes.com/CM-Dr.-Mohan-Yadav-in-Ratlam-on-Dhanteras-Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-held-a-meeting एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धनतेरस पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। दीपोत्सव पर्व पर पहली बार मुख्यमंत्री का नगर आगमन हो रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया।

    भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का 29 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे नगर आगमन संभावित है। वे नगर के माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में माताजी के दर्शन करने रतलाम आ रहे हैं।

    बैठक में ये रहे उपस्थित

    बैठक के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, आदित्य डागा, मंडल महामंत्री राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, सुबेंद्र गुर्जर, हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, पीरूलाल सोवणचा आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 28 Oct 2024 02:22:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP : सभी कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को वेतन भुगतान का आदेश जारी, दीपावली पर्व के मद्देनजर वित्त विभाग ने दिया आदेश https://acntimes.com/Money-will-be-received-on-Dhanteras-Order-issued-to-pay-salary-to-all-employees-of-MP-on-October-28 https://acntimes.com/Money-will-be-received-on-Dhanteras-Order-issued-to-pay-salary-to-all-employees-of-MP-on-October-28 एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप मध्य प्रदेश के सभी कर्मचारियों को इस माह के वेतन का भुगतान 28 अक्टूबर को हो जाएगा। इसके लिए मप्र शासन के वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

    मप्र शासन के वित्त विभाग के उप सचिव पी. के. श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी पत्र शासन के समस्त विभागों, राजस्व मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष, सभी संभागीय आयुक्तों, सभी विभागाध्यक्षों और सभी जिला अध्यक्षों को संबोधित है। इसमें बताया गया है कि अक्टूबर 2024 के वेतन / मानदेय / पारिश्रमिक का भुगतान दीपावली पर्व के चलते 28 अक्टूबर एवं पश्चातवर्ती तिथियों में जाएगा। इसका निर्णय शासन द्वारा मध्य प्रदेश कोषालय संहिता 2020 के सहायक नियम 109 (2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है।

    ...ताकि आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मिल सके वेतन

    आदेश में बताया गया है कि वित्त विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि आउटसोर्स एजेंसी, को भी अक्टूबर 2024 एवं पश्चातवर्ती तिथियों में किया जाए। इससे वे भी आउटसोर्स कार्मिकों को पारिश्रमिक का भुगतान कर सकेंगे। इसके साथ ही शासन के सार्वजनिक उपक्रम / स्थानीय निकाय, विश्वविद्यालय / स्वशासी निकायों आदि संस्थाओं को भी सलाह दी गई है कि वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त आदेश के अनुसार कार्रवाई करने के लिए विचार करें।

    ]]>
    Mon, 21 Oct 2024 23:37:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Transfers in MP : पुलिस तथा नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों के तबादले, CSP, SI, और CMO हुए इधर से उधर https://acntimes.com/MP-Transfer-of-CSP-SI-and-Municipal-Council-CMO https://acntimes.com/MP-Transfer-of-CSP-SI-and-Municipal-Council-CMO एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश के गृह विभाग और नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास विभाग द्वारा अलग-अलग तबादला सूचियां जारी की गई हैं। इससे पुलिस और नगर निकायों के 20 अधिकारी प्रभावित हुए हैं। इनमें नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), उप निरीक्षक (SI) और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

    जानकारी के अनुसार मप्र शासन के गृह विभाग द्वारा 8 नगर पुलिस अधीक्षकों (CSP) और 7 उप निरीक्षकों (SI) शामिल हैं। वहीं नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में 5 अधिकारी शामिल हैं। पुलिस विभाग की सूची में बालाघाट, रतलाम, खंडवा, रतलाम, धार, नारकोटिक्स मंदसौर, नीमच आदि जिलों के सीएसपी शामिल हैं। वहीं पुलिस विभाग की दूसरी सूची में सागर, विदिशा, खंडवा, भोपाल, जबलपुर, मैहर, मंडला, प्नान पांढुर्णा, उज्जैन और रेलवे इंदौर के उप और कार्यवाहक उप निरीक्षकों के नाम हैं। जबकि नगरीय प्रशासन विकास एवं आवास विभाग की सूची में बुधनी, बनखेड़ी, श्योपुर, बैतूल, बड़ौनी (दतिया) और शाहगंज आदि नगर पालिका व नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी व सहायक संचालक शामिल हैं।

    ]]>
    Tue, 15 Oct 2024 19:37:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इस कार से सावधान ! ऑडी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, डॉ. नीलेश जैन के नाम पर रजिस्टर्ड है कार ! लापरवाही पूर्वक चलाने पर 3 बार हो चुका चालान https://acntimes.com/Beware-of-this-car-Two-bike-riders-injured-in-collision-with-Audi-car https://acntimes.com/Beware-of-this-car-Two-bike-riders-injured-in-collision-with-Audi-car एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बड़ावदा थाना क्षेत्र में एक रसूखदार का ऑडी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। परिवहन विभाग की वेबसाइट के अनुसार इस कार के मालिक पर पूर्व में तीन बार चालान हो चुका जो आज तक वसूला नहीं जा सका है। कार का बीमा भी ढाई साल पहले खत्म हो चुका है।

    जानकारी के अनुसार बड़ावदा थाना क्षेत्र के नयापुरा गांव निवासी 40 वर्षीय नारायण पिता मागू चंद्रवंशी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके रिश्तेदार वीरेंद्र और पेपाबाई 11 अक्टूबर 2024 की सुबह बाइक से कहीं जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे नयापुरा गांव से करीब 3 किमी दूर मंदिर के सामने आम रास्ते पर ऑडी कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए रिश्तेदार की बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए।

    पुलिस ने नारायण चंद्रवंशी की शिकायत पर ऑडी कार क्रमांक MP09 CX 4939 के अज्ञात चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281, 125(a) एवं आईपीसी की धारा 279, 337 में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।

    राजस्थान पुलिस कर चुकी है चालान

    एसीएन टाइम्स द्वारा जब बाइक सवारों को घायल करने वाली कार के बारे में carinfo app से जानकारी निकाली गई तो उसमें कार इंदौर के किसी डॉ. नीलेश जैन के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। 12 फरवरी 2018 को खरीदी गई कार के मालिक पर अब तक तीन बार चालान हो चुके हैं। पहला चालान 1 अक्टूबर 2022 को, दूसरा 3 मई 2023 को तथा तीसरा 7 जून 2024 को हुआ था। ये तीनों ही ई-चालान राजस्थान की यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित गति सीमा से ज्यादा गति में वाहन चलाने के आरोप में किए गए हं। एप पर दी जानकारी पर भरोसा करें तो तीनों ही चालान का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। चालान  जिनका भुगतान अब तक नहीं होना दर्शा रहा है।

    ]]>
    Sat, 12 Oct 2024 17:03:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह ने पुलिसर्मी के मुंह पर छोड़ा सिगरेट का धुआं, TI और SDOP को धमकाया, कहा& ‘बेटा मामला गरम हो गया है, वर्दी की धौंस मत दिखा…’  https://acntimes.com/Digvijay-Singhs-nephew-Aditya-Vikram-Singh-threatened-TI-and-SDOP-FIR-lodged https://acntimes.com/Digvijay-Singhs-nephew-Aditya-Vikram-Singh-threatened-TI-and-SDOP-FIR-lodged एसीएन टाइम्स @ गुना । कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के भजीते आदित्य विक्रम सिंह का पुलिस को धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे रूट डायवर्ट करने के लिए तैनात पुलिसकर्मी के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस को धमकाते हुए कहा कि “बेटा मामला गरम हो गया है, वर्दी की धौंस मत दिखाना…।” मामले में पुलिस ने उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

    मामला राघौगढ़ का है। यहां पुलिस द्वारा मैं भी अभिमन्यु अभियान चल रहा है। अभियान महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी दौरान मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह की ड्यूडी दे रहे पुलिसकर्मी से झड़प हो गई। इसके वायरल वीडियों में कार्यक्रम के दौरान आदित्य विक्रम सिंह ने SDOP और TI को कार्यक्रम बंद करने की धमकी दे डाली। इस पर TI जुबेर खान ने उनसे कहा कि यह अभिमन्यु कार्यक्रम है, तो उन्होंने धमकाने वाले अंदाज में कहा कि “कोई कार्यक्रम नहीं होगा, बंद कर, जाइए।” आदित्य विक्रम सिंह ने वहां मौजूद कॉलेज स्टूडेंट से भी अभद्रता की और कहा कि- “यहां से जाओ, हो गया कार्यक्रम।”

    (भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के X हैंडल से साभार)

    महिला पुलिसकर्मी से भी की अभद्रता

    आदित्य विक्रम सिंह ने चाचा दिग्विजय सिंह और पिता लक्ष्मण सिंह का रुतबा झाड़ने की भी कोशिश की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को धमकाते हुए कहा, कि- “बेटा मामला गरम हो गया है, वर्दी का धौंस मत दिखाना।” उन्होंने महिला पुलिसकर्मी से भी अभद्रता की। मामले में पुलिस ने आदित्य विक्रम सिंह और उनके वाहन चालक के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली है।

    ]]>
    Fri, 11 Oct 2024 22:38:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आयोग हुआ सख्त : राष्ट्रीय अजजा आयोग ने MP के DGP और रतलाम DM व SP को नोटिस जारी कर 3 दिन में मांगा जवाब, पुलिस बर्बरता में आदिवासी युवक की मौत का मामला https://acntimes.com/National-ST-Commission-issues-notice-to-MP-DGP-Ratlam-Collector-and-SP https://acntimes.com/National-ST-Commission-issues-notice-to-MP-DGP-Ratlam-Collector-and-SP गणेश चतुर्थी के दिन पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में आदिवासी युवक प्रकाश मईड़ा की मौत का मामला

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गणेश चतुर्थी के दिन पुलिस की बर्बरता में आदिवासी युवक प्रकाश मईड़ा की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग द्वारा मामले में मध्य प्रदेश के डीजीपी, रतलाम कलेक्टर और तत्कालीन एसपी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।

    राष्ट्रीय अनूसूचित जनजाति आयोग द्वारा अधिकारियों को नामजद नोटिस भेजे गए हैं। ये नोटिस मप्र के डीजीपी सुधीर सक्सेना, रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम और तत्कालीन एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के नाम पर जारी हुए हैं। इसमें पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर द्वारा दायर याचिका / शिकायत का हवाला देते हुए रतलाम में 7 सितंबर 2024 को पुलिस की बर्रबरता में मृत आदिवासी युवक प्रकाश मईड़ा के मामले में की गई जांच को लेकर जवाब मांगा गया है। अनुसंधान अधिकारी एच. आर. मीणा के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में तीनों ही अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि मामले में हुई जांच की रिपोर्ट नोटिस जारी होने के तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करें।

    वरना जारी होगा समन

    नोटिस में यह भी बताया गया है कि भारतीय संविधन के अनुच्छेद 338 क के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का अनुसरण करते हुए आयोग ने उक्त मामले की जांच करने का निर्णय लाय है। इसलिए सूचना मिलने के तीन दिन के अंदर अनुसंधान अधिकारी को डाक से या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अथवा किसी अन्य संचार साधन से आरोपों/मामलों और सूचनाओं पर की गई कार्रवाई से संबंधित सूचना प्रस्तुत करें। यह भी ताकीद की गई है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो आयोग सिविल न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है और अधिकारियों को स्वयं अथवा प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होने के लिए समन जारी कर सकता है।

    पूर्व सांसद ने यह की थी शिकायत

    बता दें कि रतलाम के पूर्व सांसद डामोर ने 18.9.2024 को राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेज कर शिकायत की थी। इसमें बताया था कि अमन पिता बाबू कटारा द्वारा उन्हें अवगत कराया गया है कि उसकी बुआ के बेटे प्रकाश मईड़ा के साथ पुलिस दवारा 7.9.2024 को लात-घूंसों और लट्ठ से मारपीट की गई थी। पुलिसकर्मियों द्वारा पृकाश के अण्डकोष पर भी लातों से प्रहार किया गया था। इस कारण प्रकाश को गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं जिसके चलते 9.9.2024 को मृत्यु हो गई थी। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में प्रकाश के साथ ही मुकेश बंजारा, जलज सांकला और गोविंद माली को भी गंभीर चोटें आई थी। मामले को लेकर पीड़ितों ज्ञापन भी दिया गया था। डामोर ने आयोग पत्र के साथ घटना के विरोध में दिए गए ज्ञापन की प्रति भी प्रस्तुत की थी और मामले की जांच कर दोषियों को दंडित करने का आग्रह किया था।

    यह था मामला

    गौरतलब है कि, 7 सितंबर, 2024 को गणेश चतुर्थी होने से भक्त गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए चल समारोह के रूप में गणेश प्रतिमाएं अपने पंडालों तक ले जा रहे थे। ऐसा ही चल समारोह रतलाम शहर के उकाला रोड क्षेत्र के भक्तों द्वारा भी निकाला गया था जिस पर मोचीपुरा क्षेत्र में पथराव हो गया था। इससे आक्रोशित गणेश भक्तों ने नाराजगी जताते हुए स्टेशन रोड थाने के समक्ष प्रदर्शन किया था। आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रकाश मईड़ा सहित अन्य के साथ लाठियों और लात-घूसों से मारपीट की थी। इसमें घायल प्रकाश की आयुष्मान हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मृत्यु चली गई थी। घटना को लेकर पीड़ितों के परिजन और हिंदू समाज द्वारा ज्ञापन देकर घटना की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई गई थी। 

    आयोग को जवाब दे दिया है

    नोटिस को लेकर कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि उपरोक्त घटना की मजिस्ट्रियल जांच जारी है। आयोग के नोटिस के संबंध में प्रत्युत्तर दे दिया गया है। आयोग को बताया गया कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच हो रही है। बता दें कि कलेक्टर बाथम द्वारा घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए थे। जांच अपर कलेक्टर आर. एस. मंडलोई को सौंपी गई है।

    ]]>
    Tue, 08 Oct 2024 21:49:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP : राज्य शिक्षा केंद्र के हजारों कर्मचारियों का सितंबर माह का वेतन अटका, सरकार के पास बजट नहीं होने से बनी स्थिति https://acntimes.com/MP-Due-to-lack-of-funds-with-the-government-September-salary-of-thousands-of-employees-is-stuck https://acntimes.com/MP-Due-to-lack-of-funds-with-the-government-September-salary-of-thousands-of-employees-is-stuck एसीएन टाइम्स @ भोपाल । एक तरफ केंद्रीय कर्मचारियों पर त्योहार से पहले ही रुपयों की बारिश हो रही है वहीं मध्य प्रदेश के राज्य शिक्षा केंद्र के हजारों कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हैं। वजह सरकार के पास राज्य शिक्षा केंद्र को देने के लिए बजट नहीं होना बताई जा रही है। नतीजतन त्योहारों के दौर में उन्हें उधार मांग कर काम चलाना पड़ रहा है।

    स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई विभाग प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों के भरोसे चल रहे हैं। कई योजनाएं और मिशन इन्हीं कर्मचारियों पर निर्भर है। मध्य प्रदेश में ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या हजारों में है। अकेले राज्य शिक्षा केंद्र के माध्यम प्रदेश से सभी जिलों में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या ही 6 हजार से ज्यादा है। इन अधिकारियों-कर्मचारियों को बीते माह का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है। विभागीय सूत्र अभी भी यह बता पाने की स्थिति में नहीं हैं कि वेतन कब तक मिलेगा।

    नवरात्रि में आर्थिक संकट, दीपोत्सव भी हो सकता फीका

    इस बार दीपावली इसी माह (अक्टूबर के अंत में है ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की सारी जरूरतें सितंबर माह के वेतन पर ही निर्भर हैं। केंद्रीय कर्मचारी सहित राज्य के भी अधिकतर कर्मचारियों को वेतन मिल चुका है लेकिन राज्य शिक्षा केंद्र के कर्मचारियों को अभी भी वेतन मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिला स्तर पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने पर वे बजट की समस्या बता रहे हैं। वेतन की अनिश्चितता से कर्मचारियों को इस बार की दीपावली फीकी नजर आ रही है। लोन और बीमे की प्रीमियम आदि के भुगतान के लिए तो उन्हें उधार तक लेना पड़ रहा है।

    जानिए, कितने कर्मचारी हैं परेशान

    मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र के भोपाल स्थित मुख्यालय के अलावा प्रत्येक जिले में जिला शिक्षा केंद्र संचालित हैं, इनके अधीन विकासखंड शिक्षा केंद्र आते हैं। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 1 डीपीसी, 5 से 7 एपीसी के अतिरिक्त एमआईएस, लेखा और लिपिकीय शाखा के अलावा चतुर्थ श्रेणी स्टाफ कार्यरत है। प्रदेश में 450 से ज्यादा विकासखंड शिक्षा केंद्र हैं। प्रत्येक विकासखंड शिक्षा केंद्र में 1 बीआरसी, 5 से 8 बीएसी, 25 से 40 के करीब जन शिक्षक (प्रदेश में सिर्फ जनशिक्षकों की संख्या ही 5500 के करीब है) पदस्थ हैं। इन सभी स्थानों पर लेखा और एमआईएस के साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी हैं। इस तरह पूरे प्रदेश में 6000 से ज्यादा कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि शिक्षकों के हितों की बात करने वाले संगठनों ने भी इस बारे में अब तक कोई आवाज नहीं उठाई है। इसकी वजह यह है कि सारे संगठन अपने-अपने निजी हितों के चलते खंड-खंड में बंटे हुए जिससे उन्हें एक ही पेशे से जुड़े अन्य कर्मचारियों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, सिवाय चंदे के। 

    इसलिए बनी ऐसी स्थिति

    स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित कई मिशन, योजनाएं और विभाग भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले बजट से ही संचालित होती हैं। राज्य शिक्षा केंद्र भी इनमें से एक है। इसके अधीन कार्यरत कर्मचारी शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आए हुए हैं। इन सभी के वेतन-भत्तों का भुगतान राज्य शिक्षा केंद्र के माध्यम से ही होता है जो केंद्र सरकार से प्राप्त होने वाले बजट पर निर्भर है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा राज्य शिक्षा केंद्र को जो बजट दिया गया था वह खत्म हो चुका है। सरकार ने अब तक अतिरिक्त बजट उपलब्ध नहीं कराया है जिससे यह स्थिति निर्मित हुई। आगे भी बजट मिलेगा या नहीं मिलेगा, यह स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि वेतन का संकट पिछले माह ही उत्पन्न हो गया था तब अन्य मद से भुगतान कर दिया गया था लेकिन अब राज्य शिक्षा केंद्र के पास अन्य मदों में भी बजट नहीं है।

    वीसी में उठ चुका है मामला

    जानकारी के सोमवार को राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त द्वारा ली गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से अधिकारियों द्वारा वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया था। तब संचालक ने भी बजट की समस्या बताई। हालांकि, उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि प्रयास किए जा रहे हैं कि किसी अन्य मद से दीपोत्सव के पहले कर्मचारियों को वेतन मिल जाए।

    ]]>
    Tue, 08 Oct 2024 14:47:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्यप्रदेश, देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा & प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-will-establish-its-identity-as-the-cleanest-state-in-the-country-Minister-Chetan-Kashyap https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-will-establish-its-identity-as-the-cleanest-state-in-the-country-Minister-Chetan-Kashyap मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ स्वछता दिवस कार्यक्रम

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । नगरीय आवास एवं विकास विभाग द्वारा भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में स्वच्छता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस राज्य स्तरीय समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में हुई। इसमें भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के परिणाम स्वरूप ही स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप प्रदान किया जा सका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक गतिविधियों और त्योहारों के माध्यम से विकास और जनकल्याण के साथ-साथ स्वच्छता को संस्कार के रूप में अंगीकार करने के लिए प्रदेशवासियों को प्रेरित किया है। स्वच्छता को आदत के रूप में अपनाना और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, संवेदनशील समाज की पहचान है। मध्य प्रदेश देश में स्वछतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।

    ]]>
    Thu, 03 Oct 2024 02:24:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    High Court का निर्देश : रतलाम में गणेश भक्तों पर हुई पुलिस क्रूरता मामले के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश, सरकारी अधिवक्ता ने जवाब देने के लिए मांगा समय https://acntimes.com/Ratlam-High-Court-directs-to-preserve-CCTV-footage-of-police-brutality-case-on-Ganesh-devotees https://acntimes.com/Ratlam-High-Court-directs-to-preserve-CCTV-footage-of-police-brutality-case-on-Ganesh-devotees एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने रतलाम में गणेश चतुर्थी की रात हुए पुलिस लाठीचार्ज और उसकी पिटाई से युवक की मौत के मामले में महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। न्यायालय ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

    रतलाम शहर में गणेश चतुर्थी की रात गणेश प्रतिमा के जुलूस पर पथराव हुआ था। इससे आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। भीड़ देख पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया था। इसमें लखन रजवानिया, महेन्द्र सिंह सोलंकी, काजल किन्नर और प्रकाश मईड़ा नामक युवक गंभीर घायल हो गए था। प्रकाश मईड़ा को उपचार के लिए शहर आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई थी।

    मृतक प्रकाश मईड़ा के भाई अमन कटारा, लखन रजवानिया, महेन्द्र सिंह और काजल किन्नर की ओर से उच्च न्यायालय इंदौर में याचिका दायर की थी। इसमें मामले की सीबीआई जांच कराने, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने और घटना के पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई गई थी। याचिका में राज्य शासन के गृह विभाग के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक, रतलाम के कलेक्टर और एसपी, एडीएम, जेल विभाग के एसपी, रतलाम के स्टेशन रोड थाना प्रभारी और सिविल सर्जन को पक्षकार बनाया है।

    यह भी देखें... रतलाम के मोचीपुरा में गणेश प्रतिमा के जुलूस पर पथराव, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए, पुलिस ने खदेड़ा, देखें वीडियो...

    याचिकाकर्ता ने की थी सीसीटीवी सुरक्षित रखने की मांग

    मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील जैन और वाल्मीकि सकरगाए ने मंगलवार को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजीव कलगांवकर के समक्ष पक्ष रखा। शासन की ओर से अधिवक्ता अमित रावल उपस्थित हुए। रावल ने शासन से विस्तृत दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद उत्तर प्रस्तुत करने की प्रार्थना की जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। इस पर याचिकाकर्ता के अभिभाषकों ने न्यायालय से घटना के दौरान के आयुष्मान हॉस्पिटल और स्टेशन रोड पुलिस थाने के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दूसरे पक्ष को देने की मांग की। इसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति कलगांवकर ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने और सुरक्षित करने के निर्देश जारी किए। अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को नियत की गई है। बता दें कि हिंदू समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे।

    ]]>
    Tue, 01 Oct 2024 22:42:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पुलिस भर्ती प्रक्रिया : आरक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षण की तारीखों में बदलाव, जानिए& क्यों बदली तारीख और अब कब होगा परीक्षण https://acntimes.com/The-date-of-physical-efficiency-test-for-the-recruitment-of-constables-has-been-changed https://acntimes.com/The-date-of-physical-efficiency-test-for-the-recruitment-of-constables-has-been-changed एसीएन टाइम्स @ भोपाल । पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश में होने वाली पुलिस आरक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षण की तारीखों में बदलाव किया है। इसके लिए विभाग ने नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसा बारिश के कारण दक्षता परीक्षण स्थल उपयुक्त नहीं रहने के कारण किया गया है।

    मप्र के पुलिस मुख्यालय की सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन/भर्ती) सव्यसांची सराफ द्वारा जारी आदेश के अनुसार आरक्षकों की भर्ती हेतु होने वाला शारीरिक दक्षता परीक्षण अब 18, 19 एवं 20 नवंबर को होगा। पहले यह 30 सितंबर, 1 अक्टूबर एवं 2 अक्तूबर को नियत था।

    आदेश में बताया गया है कि 26, 27 एवं 28 सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए तैयार मैदान उपयुक्त नहीं रहे हैं। इससे परीक्षण की तारीखें पुनर्निर्धाति की गई हैं। परीक्षण केंद्र, स्थान और अन्य तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    बता दें कि मप्र पुलिस द्वारा आरक्षक (जीडी) एवं (रेडियो) की भर्ती की जाना है। इसकी प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी। इस बारे में संबंधित अभ्यर्थी अपना संशोधित दिनांक का प्रवेश-पत्र मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की वेबसाइट से डाउनलोड कर निर्धारित तारीख को परीक्षण में शामिल हो सकते हैं।

    ]]>
    Sat, 28 Sep 2024 15:06:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    व्यापमं घोटाला : मध्य प्रदेश शासन तथा CBI को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, पारस सकलेचा की  याचिका पर शीर्ष न्यायालय की कार्रवाई https://acntimes.com/Vyapam-scam-Supreme-Court-issues-notice-to-MP-government-and-CBI https://acntimes.com/Vyapam-scam-Supreme-Court-issues-notice-to-MP-government-and-CBI एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश शासन और सीबीआई को नोटिस जारी किया है। व्यापमं घोटाले के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस नेता पारस सकलेचा द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी हुआ है। सकलेचा ने मप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित अन्य की भूमिका को लेकर सवाल उठाते हुए उनसे भी पूछताछ की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन वहां याचिका खारिज होने पर अब सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है।

    व्यापमं घोटाला जुलाई 2009 में शासन के संज्ञान में लाया गया था। इसके बाद 17 दिसंबर 2009 को जांच कमेटी गठित हुई। बावजूद इसके 2010 से 2013 तक घोटाला होने पर जिम्मेदारों से पूछताछ करने को लेकर पारस सकलेचा द्वारा इंदौर हाईकोर्ट पिटीशन क्रमांक 20371/2023 में पिटीशन दायर की थी। उनके द्वारा STF को‌ 11 दिसंबर 2014 को दस्तावेज सहित 350 पेज के आवेदन पर कार्यवाही की मांग की गई थी। इसे दिनांक 19/4/2024 को उच्च न्यायालय इंदौर ने निरस्त कर दिया था। इसके विरुद्ध सकलेचा ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर की थी। इसे स्वीकार करते हुए न्यायाधीश संजीव खन्ना तथा‌ न्यायाधीश संजय कुमार ने राज्य शासन तथा सीबीआई को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। मामले में पैरवी वरिष्ठ अभिभाषक तथा राज्यसभा सांसद विवेक तनखा और सर्वम ऋतम खरे ने की।

    दस्तावेजों का पुलिंदा देने और घंटों बयान के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

    याचिकाकर्ता सकलेचा ने अपने आवेदन में कहा है कि एसटीएफ द्वारा 27 नंबर 2014 को विज्ञप्ति क्रमांक 21503/14 जारी कर व्यापमं की जांच में बिंदु शामिल करने हेतु दस्तावेज सहित आवेदन आमंत्रित किए जाने पर उन्होंने 11 दिसंबर 2014 को दस्तावेज सहित 350 पेज का आवेदन दिया था। STF को 12 जून 2015 को मौखिक साक्ष्य के अतिरिक्त 71 पेज का लिखित बयान तथा 240 पेज के दस्तावेज भी दिए थे। 11 से 13 सितंबर 2019 को STF में पुनः 13 घंटे तक बयान दिए इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    इन सभी की भूमिका को लेकर उठाए थे सवाल

    मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की। सीबीआई में अक्टूबर 2016 में बयान देने के बाद आवेदन को मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन को कार्यवाही करने हेतु आवेदन भी भेजा गया था। सकलेचा ने अपने आवेदन में व्यापमं घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज‌ सिंह‌ (जिनके पास चिकित्सा शिक्षा विभाग भी था), मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव सचिव चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा संचालक, व्यापमं के अध्यक्ष आदि जिम्मेदार अधिकारियों की फर्जीवाड़े में भूमिका को लेकर दस्तावेज पेश किए थे। उन्होंने इसी आधार पर उपरोक्त सभी से पूछताछ करने की मांग भी की थी। इस पर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।  

    यह भी उल्लेख किया याचिका में

    सकलेचा ने दिसंबर 2009 में शासकीय तथा निजी चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती की जांच के आदेश के बाद भी निजी चिकित्सा महाविद्यालय की भर्ती की जांच नहीं की गई थी। सकलेचा ने सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत लगभग 850 पेज के दस्तावेजी साक्ष्य तथ्यों के प्रमाण में पेशकर निर्धारित समय सीमा में विवेचना कर नियमानुसार कार्यवाही की प्रार्थना की है। इसमें उन्होंने बताया है कि सीबीआई तथा एसटीएफ ने व्यापमं फर्जीवाड़े की जांच में काफी लीपापोती की है। अनेकों महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जांच में शामिल न कर बड़े लोगों को बचाने का कार्य किया है। मात्र रेकेटीयर, दलाल, स्कोरर, सॉल्वर, छात्र, अभिभावक तथा नाममात्र के छोटे शासकीय अधिकारी को ही आरोपी बनाया है। सकलेचा के अनुसार इतना बड़ा रैकेट 10 साल तक चलना सत्ता और प्रशासन के सहयोग के बिना संभव नहीं है।

    ]]>
    Mon, 23 Sep 2024 18:20:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अपहरणकर्ता गिरफ्तार : 28 हजार रुपए की उधारी के लिए रतलाम के जिम ट्रेनर का इंदौर के जिम ट्रेनर ने कर लिया अपहरण, मारपीट की और ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करवाए https://acntimes.com/Kidnapper-arrested-A-gym-trainer-from-Indore-kidnapped-a-gym-trainer-from-Ratlam-for-a-loan-of-Rs-28-thousand https://acntimes.com/Kidnapper-arrested-A-gym-trainer-from-Indore-kidnapped-a-gym-trainer-from-Ratlam-for-a-loan-of-Rs-28-thousand एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्टेशन रोड पुलिस ने इंदौर के एक जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने 28 हजार रुपए की उधारी नहीं चुकाने पर रतलाम की सॉलिड जिम के ट्रेनर का अपहरण कर लिया था। उससे मारपीट कर ऑनलाइन रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए थे।

    स्टेशन रोड पुलिस के अनुसार 04 सितंबर 2024 को गिरिराज पांचाल ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसके द्वारा जिम ट्रेनिंग में उपयोग होने वाला सप्लीमेंट्री प्रोटीन इंदौर के जिम ट्रेनर सुमित पिता संतोष पालीवाल (32) निवासी करुणासागर अपार्टमेंट कनाडाया रोड इंदौर से खरीदा था।

    इसके 28 हजार रुपए उधार थे। रुपए वापस नहीं लौटाने पर इंदौर निवासी जिम ट्रेनर सुमित अपने साथी शानू उर्फ़ शाहनवाज, दानिश खान, राहुल और अभिषेक उर्फ बॉक्सर के साथ चार पहिया वाहन से रतलाम आए। उन्होंने फ्रीगंज रोड स्थित सॉलिड जिम के ट्रेनर गिरिराज पांचाल को नीचे बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर जावरा तरफ ले गए। आरोपियों ने रतलाम के जिम ट्रेनर गिरिराज से मारपीट की और 13 हजार 800 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद गिरिराज को रास्ते में छोड़ कर आरोपी फरार हो गए।

    इन धारओं में दर्ज हुआ केस

    इस आधार पर स्टेशन रोड पुलिस ने धारा 140, 351, 3 5 बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया था। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी सुमित को इंदौर से हिरासत में ले लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 26 सितंबर तक पुलिस रिमांड में अन्य 04 आरोपी फरार हैं। अभी अपराध में उपयोग हुआ चार पहिया वाहन की जब्ती भी नहीं हो सकी है। पुलिस उक्त फरार चार आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी सुमित का दिनांक 26 सितंबर तक पुलिस रिमांड लिया गया है।

    इनके कारण मिली सफलता

    एसपी अमित कुमार ने के निर्देशन एवं एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। टीम ने आरोपी को इंदौर से हिरासत में ले लिया।

    गिरफ्तार आरोपी

    सुमित पिता संतोष पालीवाल (32), निवासी करुणासागर अपार्टमेंट कनाड़िया रोड इंदौर।

    फरार आरोपी

    शानू उर्फ शाहनवाज निवासी आजाद नगर इंदौर 02-दानिश खान निवासी तीन इमली, इंदौर, अभिषेक उर्फ बॉक्सर,

     

     

     

    ]]>
    Sun, 22 Sep 2024 22:44:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा का बड़ा बयान; पूर्व CM दिग्विजय सिंह विधर्मियों के साथ खड़े रहते हैं, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण https://acntimes.com/Former-Chief-Minister-Digvijay-Singh-stands-with-Heretics-VD-Sharma https://acntimes.com/Former-Chief-Minister-Digvijay-Singh-stands-with-Heretics-VD-Sharma कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम का साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पिछले दिनों रतलाम में गणेशोत्सव के दौरान गणेश प्रतिमा पर हुए पथराव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यहां रतलाम में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री झूठ बोलकर समाज का वातावरण बिगाड़ने वाले नेता हैं। उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वे तुष्टिकरण की राजनीति में विधर्मियों के साथ खड़े रहते हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा रतलाम प्रवास के दौरान यहां सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होने कहा कि दिग्विजय सिंह के पास मुद्दे नहीं हैं। इसलिए वे झूठ बोलकर समाज का वातावरण बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनके पास कोई काम नहीं है इसलिए वे इस तरह के बयान देकर चर्चाओं में बने रहने की कोशिश करते हैं। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे गणेशोत्सव पर पथराव को उचित मानते हैं और पथराव करने वाले विधर्मियों के साथ हैं। समाज का वातावरण बिगाड़ने वाले तत्व चाहे दिग्विजय सिंह हों या कोई और हों, समाज और सरकार इनसे निपटने के लिए तत्पर है। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ ऐसे तत्वों के खिलाफ काम कर रही है।

    जहां पराजय का सामना करना पड़ा वहां करेंगे भाजपा को मजबूत

    प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा सैलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा। इसलिए इस बार सैलाना पर सबसे अधिक फोकस है। वे खुद सैलाना विधानसभा के उन बूथों और शक्ति केन्द्रों पर फोकस कर रहे हैं, जहां पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा। शर्मा ने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत करेंगे ताकि अगले चुनाव में वहां भी जीत सुनिश्चित की जा सके। 

    घटना बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण, निष्पक्ष जांच होगी- चेतन्य काश्यप

    7 सितंबर की रात शहर का साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने को लेकर हुए प्रयासों को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का कहना है कि- यह घटना बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए हमारे द्वारा सभी से सक्रिय रूप से संपर्क कर मुख्यमंत्री को अवगत अवगत कराया गया। जो प्रशासनिक कार्रवाई आवश्यक थी, वह की गई है।

    मंत्री काश्यप ने कहा कि- हमारे भाई प्रकाश मईड़ा की जो संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है उस पर न्यायिक जांच बिठा दी है। जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे अधिकारी हो या अन्य कोई, संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे। घटना की जांच किसी बाहरी अधिकारी से कराए जाने के सवाल पर उनका कहना है कि- मुझे लगता है कि एडीएम जवाबदार व्यक्ति हैं। अगर कुछ लगा तो अगली जांच भी कराएंगे। काश्यप के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच करवा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    ]]>
    Sat, 14 Sep 2024 22:30:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बोर्ड ऑफ ट्रेड बैठक : मध्यप्रदेश में निर्यात, स्टार्टअप्स और औद्योगिक अवसरों की प्रचुर संभावनाएं& मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/MP-has-abundant-opportunities-for-exports-startups-and-industrial-opportunities-Minister-Chetan-Kashyap https://acntimes.com/MP-has-abundant-opportunities-for-exports-startups-and-industrial-opportunities-Minister-Chetan-Kashyap मुंबई में संपन्न हुई बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में मंत्री काश्यप ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम / मुंबई । मुंबई में संपन्न हुई बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निर्यात, स्टार्टअप्स और औद्योगिक अवसरों की प्रचुर संभावनाएं है। उन्होंने नवाचार और विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

    मुंबई के द वेस्टिन पवई में आयोजित बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने की। इसमें मंत्री काश्यप ने बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कृषि और औद्योगिक निर्यात को सुविधाजनक बनाने और बढ़ावा देने के लिए हितधारकों को पूर्ण समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मप्र तैयार

    बैठक में प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य की प्रस्तुति में बताया गया कि मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध कृषि विरासत और बढ़ते स्टार्टअप्स पारिस्थितिकी तंत्र के लिए जाना जाता है। देश के निर्यात को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मध्यप्रदेश तैयार है। बैठक का समापन केंद्रीय और राज्य सरकारों, उद्योग हितधारकों और व्यापार निकायों के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर सहमति के साथ हुआ जिससे भारत की व्यापार और निर्यात क्षमताओं को बढ़ाने के साझा लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

    मंत्री गोयल ने केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता की दी जानकारी

    बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापार और निर्यात के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चर्चा में वर्तमान व्यापार परिदृश्य, निर्यात प्रक्रियाओं को सरल बनाने, निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों और चुनौतियों को दूर करने के संभावित समाधान और दक्षता में सुधार जैसे कई विषय शामिल थे।

    बैठक में ये उपस्थित रहे

    बैठक में मध्यप्रदेश के औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह, उद्योग आयुक्त नवनीत मोहन कोठारी एवं सुविध शाह, डीजीएफटी और कार्यकारी निदेशक एमपीआईडीसी ने भी भाग लिया। बैठक में भारत के व्यापार और निर्यात परिदृश्य को बढ़ावा देने एवं रणनीति बनाने के लिए देश के प्रमुख हितधारक सम्मिलित हुए।

    ]]>
    Fri, 13 Sep 2024 23:29:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुंबई में 13 सितंबर को होने वाली व्यापार बोर्ड की बैठक में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व, सीएम डॉ. यादव ने किया अधिकृत https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-will-represent-MP-in-the-trade-board-meeting-to-be-held-in-Mumbai https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-will-represent-MP-in-the-trade-board-meeting-to-be-held-in-Mumbai एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप 13 सितंबर को मुम्बई में व्यापार बोर्ड की बैठक में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काश्यप को इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए अधिकृत किया है।

    मप्र के कैबिनेट मंत्री काश्यप बोर्ड की बैठक में मध्यप्रदेश में संचालित हो रहे क्षेत्रीय निवेश सम्मेलनों और निर्यात को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों की प्रगति पर प्रकाश डालेंगे। व्यापार बोर्ड की इस बैठक का आयोजन वाणिजय एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। मंत्री गोयल ने संबंधित लोगों के लिए अपने मुद्दे उठाने और शिकायतों का समाधान करने के लिए एक खुला वीडियो लिंक शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा है कि निर्यात प्रोत्साहन सिर्फ केंद्र की जिम्मेदारी नहीं है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य, दोनों को मिलकर काम करना होगा क्योंकि इससे रोजगार सृजन में भी मदद मिलेगी।

    इन मुद्दों पर होगी चर्चा

    इस बैठक में विभिन्न केन्द्रीय सरकारी विभागों, राज्य सरकारों, संघ राज्य क्षेत्रों, निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग संघों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस पहल का उद्देश्य कारोबार को सुगम बनाना है। इसमें ‘किसी को भी किसी काम के लिए सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। इसके माध्यम से केन्द्र और राज्यों के बीच मजबूत सहयोग को बढ़ावा देने, भारत से निर्यात प्रोत्साहित करने और उद्योगों की बाधाओं को दूर करने के लिए रणनीति और कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

    ]]>
    Thu, 12 Sep 2024 23:37:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर : MP के CM मोहन यादव के शतायु पिता का निधन, उज्जैन के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, एक हफ्ते से थे बीमार https://acntimes.com/big-news-mp-cm-dr--mohan-yadavs-centenarian-father-passes-away https://acntimes.com/big-news-mp-cm-dr--mohan-yadavs-centenarian-father-passes-away एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार शाम को निधन हो गया। वे 100 साल के थे और करीब एक हफ्ते से अस्वस्थ थे। उन्होंने उज्जैन के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

    सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद को अस्वस्थता के चलते उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए बड़ी संख्या में गणमान्यजन पहुंच रहे थे। सोमवार को ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेटे महान आर्यमन सिंधिया के साथ अस्पताल जाकर उनका स्वास्थ्य जना। इससे पूर्व रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं भी पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

    मिल में नौकरी की, दाल-बाफले की दुकान भी लगाई

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनचंद ताउम्र संघर्षशील बने रहे। उन्होंने रतलाम से उज्जैन पहुंच कर हीरा मिल में नौकरी की थी। इसके बाद उन्होंने दाल-बाफले और भजिये के दुकान भी लगाई थी। संघर्ष कर बच्चों को पढ़ाने-लिखाने वाले पूनमचंद 100 वर्ष की उम्र में भी खुद मंडी जाकर उपज बेचते थे।

    ]]>
    Tue, 03 Sep 2024 20:36:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राहत की खबर : आप सड़क के गड्ढों से हैं परेशान तो चिंता छोड़िए, सड़क का फोटो खींचिए और लोकपथ एप पर भेज दीजिए https://acntimes.com/Take-a-photo-of-the-pothole-on-the-Lokpath-app-and-get-the-road-repaired https://acntimes.com/Take-a-photo-of-the-pothole-on-the-Lokpath-app-and-get-the-road-repaired एसीएन टाइम्स @ भोपाल । लोक निर्माण विभाग ने लोकपथ ऐप लॉन्च किया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति लोक निर्माण विभाग की सड़क ठीक करवा सकेगा। इसके लिए आपको सड़क के गड्ढे के फोटो लोकपथ ऐप पर शिकायत दर्ज करवानी होगी। 

    लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह ने बताया कि लोकपथ ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। नागरिक मोबाइल नंबर दर्ज कर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गड्ढा दिखे तो फोटो के साथ शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

    ऐसे होगा शिकायत का निराकरण

    लोकपथ ऐप पर तीन स्तर के अधिकारी-कर्मचारी नामांकित किए गए हैं। इसमें एल-1 पर उप यंत्री एल-2 पर अनुविभागीय अधिकारी एवं एल-3 पर कार्यपालन यंत्री हैं। एल-1 अधिकारी 7 दिवस में शिकायत को संतुष्टि पूर्वक हल करके बंद कर सकते हैं। एल-1 अधिकारी द्वारा सात दिवस में शिकायत का निराकरण नहीं करने पर वह एल-2 अधिकारी के पास पहुंच जाएगी। एल-2 द्वारा पांच दिवस में संतुष्टि पूर्ण हल करना होगा। ऐसा नहीं होने पर शिकायत एल-3 के पास पहुंचेगी और उसे तीन दिवस में संतुष्टि पूर्वक हल कर शिकायत बंद करना होगी। 

    47 में 19 शिकायतों का हुआ निराकरण, बाकी अन्य विभागों की

    अभी तक ऐप के माध्यम से 47 शिकायतें विभाग को मिल चुकी हैं जिसमें से 19  का निराकरण भी किया जा चुका है। शेष शिकायतें अन्य विभागों की होने से उसकी सूचना संबंधित विभाग को पत्र के माध्यम से दी जा रही है।

    ]]>
    Fri, 02 Aug 2024 22:34:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आभार & उपहार उत्सव : रक्षाबंधन से पहले सीएम डॉ. यादव लाड़ली बहनों को देंगे आभार&पत्र और उपहार का संदेश, राखी बंधवाएंगे, बहनें झूला झूलेंगी https://acntimes.com/mp-CM-Dr-Mohan-Yadav-will-give-a-message-of-gratitude-letter-and-gift-to-Ladli-sisters https://acntimes.com/mp-CM-Dr-Mohan-Yadav-will-give-a-message-of-gratitude-letter-and-gift-to-Ladli-sisters सीएम प्रदेश के 11 जिलों के कार्यक्रम में होंगे शामिल, अन्य जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में आयोजन होंगे 

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहान यादव के मुख्य आतिथ्य में रक्षाबंधन के पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों का आभार-उपहार कार्यक्रम आयोजित होगा। रक्षाबंधन और सावन उत्सव थीम पर केन्द्रित यह कार्यक्रम चयनित 11 जिलों में होगा। आयोजन रक्षाबंधन से पहले होंगे। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनों को आभार पत्र और उपहार का संदेश देंगे। वे बहनों ने राखी भी बंधवाएंगे।

    आभार-उपहार उत्सव के तहत 1 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसकी की थीम रक्षाबंधन, सावन उत्सव पर केन्द्रित होगी। इस दौरान  सिंगरौली (चितरंगी), सतना, दमोह (जबेरा), नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल (भैंसदेही), श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिण्डोरी में कार्यक्रम होंगे। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र और उपहार का संदेश देंगे।

    राखी बंधवाएंगे, चर्चा करेंगे, बहनें झूलेंगी झूला

    मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से राखी बँधवाएंगे और उनसे चर्चा भी करेंगे। आयोजन स्थलों पर लाड़ली बहनों के लिए झूले लगाए जाएंगे। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी होगा। स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शेष जिलों में मंत्रीगण एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन होगा।

    ]]>
    Thu, 01 Aug 2024 19:44:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    स्व. मांगीलाल यादव स्मृति व्याख्यान आज, विचारक जसविंदर सिंह ‘क्रांतिकारी आंदोलन और दुर्गा भाभी’ विषय पर देंगे व्याख्यान https://acntimes.com/Late-Mangilal-Yadav-Memorial-Lecture-today https://acntimes.com/Late-Mangilal-Yadav-Memorial-Lecture-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रांतिकारी जीवन दर्शन के अध्येता स्व. मांगीलाल यादव की स्मृति में व्याख्यान का आयोजन 16 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 11 बजे सज्जन प्रभा कॉन्फ्रेंस हॉल रतलाम पर होगा। भोपाल के विचारक जसविंदर सिंह "क्रांतिकारी आंदोलन और दुर्गा भाभी" विषय पर अपना व्याख्यान देंगे। स्व. यादव के मित्रगण उनके जीवन पर प्रकाश डालेंगे।

    उल्लेखनीय है कि क्रांतिकारी आंदोलन में दुर्गा भाभी की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही और मांगीलाल यादव दुर्गा भाभी के क्रांतिकारी आंदोलन से बहुत प्रभावित थे। उनकी इसी स्मृति को याद करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने शहर के सुधिजनों से व्याख्यान में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

    ]]>
    Tue, 16 Jul 2024 08:52:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एक पेड़ मां के नाम : रॉयल महाविद्यालय कैम्पस में 17 जुलाई तक चलेगा पौधारोपण अभियान, 1100 फलदार व छायादार पौधे रोपे जाएंगे https://acntimes.com/1100-fruit-and-shade-trees-will-be-planted-in-the-Royal-College-Campus https://acntimes.com/1100-fruit-and-shade-trees-will-be-planted-in-the-Royal-College-Campus एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पर्यावरण में सुधार व पौधों को भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए म. प्र. शासन द्वारा वृहद पौधारोपण एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। इसे सफल बनाने के लिए रॉयल कॉलेज के 65 बीधा कैम्पस में पौधे रोपे जा रहे हैं। 17 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में 1100 से अधिक फलदार व छायादार पौधे महाविद्यालय परिवार द्वारा रोपे जाएंगे। 

    इस आश्य की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि, पौधारोपण अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय के चेयरमैन मोद गुगालिया ने पौधा रोप कर किया। गुगालिया ने बताया कि, इस 7 दिवसीय अभियान में रोज 100 से अधिक पौधे विद्यार्थी व महाविद्यालय स्टाफ लगाएगा। राजपुरोहित ने बताया कि, रॉयल कैम्पस में पहले से लगभग 3000 से ज्यादा फल-फूल, छायादार व फलदार पेड़-पौधे लगे हैं। पूरा रॉयल कैम्पस ईको ग्रीन बना हुआ है और कैम्पस पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है। 

    राजपुरोहित के असार रॉयल कॉलेज को रतलाम नगर निगम द्वारा इस अभियान हेतु बड़ी संख्या में फलदार व छायादार पौधों को उपलब्ध करवाया गया है। पौधारोपण सप्ताह के प्रभारी डॉ. आनन्द त्रिवेदी तथा सह प्रभारी डॉ. मनीष सोनी, डॉ. आर. के. अरोरा, डॉ. अमित शर्मा एवं डॉ. संदीप सिद्ध आदि हैं।

    ]]>
    Mon, 15 Jul 2024 00:30:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जनसेवक हो तो ऐसा : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया मंत्री के रूप में मिलने वाले वेतन&भत्तों के समर्पण का ऐलान, क्योंकि राष्ट्र व जनसेवा ही उनके जीवन का ध्येय है https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-dedicated-salary-and-allowances https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-dedicated-salary-and-allowances एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने आज विधानसभा में शून्य काल के दौरान विशेष वक्तव्य के जरिये मंत्री के रूप में उन्हें निजी तौर पर मिलने वाले वेतन और भत्तों के राज्य कोष में समर्पण की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का सदन ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया। काश्यप इसके पूर्व दो बार विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन भत्तों का भी समर्पण कर चुके हैं।

    मंत्री काश्यप ने सदन में कहा कि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और जन सेवा करना ही उनके जीवन का ध्येय है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए वे राजनीति में आए हैं। किशोरावस्था से ही समाज सेवा के कार्यों में अग्रसर हैं। कई सेवा प्रकल्पों का संचालन भी कर रहें हैं। ईश्वर ने उन्हें इस योग्य और सक्षम बनाया है कि जन सेवा में किंचित अवदान कर पा रहें हैं।

    14वीं और 15वीं विधानसभा में भी नहीं लिया वेतन-भत्ता

    उल्लेखनीय है कि काश्यप ने 14वीं और 15वीं विधानसभा में भी वेतन भत्ते प्राप्त नहीं किए। 16वीं विधानसभा में भी वेतन भत्ते एवं पेंशन नहीं लेने की घोषणा कर चुके हैं। इसी तारतम्य में उन्होंने मंत्री के रूप में निजी तौर पर मिलने वाले वेतन भत्तों की राशि का राजकोष से ही आहरण नहीं किए जाने की घोषणा की है, ताकि उस राशि का सदुपयोग प्रदेश के विकास एवं जनहित के कार्यों में हो सके।

    ]]>
    Thu, 04 Jul 2024 21:03:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खास खबर : जानिए, कौन है CBI और ED के रडार में आया घोटालेबाज उद्योगपति कैलाश चंद्र गर्ग और रतलाम से क्या है इसका नाता https://acntimes.com/Know-who-is-scam-industrialist-Kailash-Chandra-Garg-who-is-under-the-radar-of-CBI-and-ED https://acntimes.com/Know-who-is-scam-industrialist-Kailash-Chandra-Garg-who-is-under-the-radar-of-CBI-and-ED एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बैंकों को चूना लगाने वाले तेल कारोबारी कैलाश चंद्र गर्ग के पीछे सीबीआई और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) हाथ धोकर पड़ी है। ईडी ने हाल ही में इसकी मध्य प्रदेश के तीन और महाराष्ट्र के एक जिले में स्थित 34 अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। वर्तमान में चार बड़ी फर्मों के डायरेक्टर और करोड़ों के घोटालेबाज कैलाश चंद्र का रतलाम से गहरा नाता है। इसके संबंध यहां के जमीनों के जादूगरों से भी काफी नजदीक के बताए जाते हैं।

    यह भी देखें... ED की बड़ी कार्रवाई : रतलाम, इंदौर, मंदसौर व अकोला स्थित नारायण निर्यात प्राइवेट इंडिया लिमिटेड की 26.53 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क, बैंक से धोखाधड़ी का मामला

    अभी तक तो सभी यही जानते हैं कि कैलाश चंद्र गर्ग का रतलाम जिले से सिर्फ कारोबारी नाता है वह भी जावरा से। जबकि सूत्र बताते हैं कि इसकी नजदीकी रतलामी जमीनों के बड़े जादूगरों से भी हैं। इसमें एक बड़ा नाम रेलवे के कबाड़ से अरबों में खेलकर भू-माफिया बने व्यक्ति का भी बताया जा रहा है। उक्त व्यक्ति की पार्टनरशिप शहर के ही एक बड़े और (कु)ख्यात भू-माफिया के साथ भी है। कहने वाले कह रहे हैं कि जमीनों की जादूगरी के खेल में इनके संबंध चोर-चोर मौसेरे भाइयों वाले हैं। चर्चा है कि गर्ग का एक ठिकाना रतलाम के सुंदरवन इलाके में भी है।

    इन चार कंपनियों में डायरेक्टर है गर्ग

    बैंक घोटाले और फर्जीवाड़े का आरोपी कैलाश चंद्र गर्ग नारायण निर्यात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है। इस कंपनी का पंजीकृत कार्यालय 5 धानमंडी मंदसौर में स्थित है। इस कंपनी में डायरेक्टर की जिम्मेदारी गर्ग को 29 सितंबर 2000 में मिली थी। इससे पहले कंपनी के डायरेक्टर सुरेशचंद्र गर्ग थे। कैलाश चंद्र को 2 फरवरी 2010 को श्री अम्बिका सॉल्वेक्स लिमिटेड, 30 सितंबर 2010 में रामकृष्ण सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड तथा 29 जून 2023 को बीबीपीएस ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर बनाया गया था। वर्तमान में कैलाश चंद्र गर्ग इन चारों फर्मों में डायरेक्टर है। इसके अलावा जमीनों के खेल में भी गर्ग शामिल है।

    ऐसी हैं करतूतें

    काला धन ऐसे होता था सफेद

    सीबीआई को जांच में गर्ग और इनके सहयोगियों द्वारा काला धन सफेद करने के सबूत भी मिले। आरोप है कि इन्होंने बैंक लोन घोटाले के करोड़ों रुपए विदेश भेजने के साथ ही काले धन को सफेद करने के लिए विभिन्न कंपनियों में घुमाकर लाभ लिया। जानकारी के अनुसार कैलाश गर्ग ने अपने परिवार के सुरेश गर्ग के साथ मिलकर अपनी ही कंपनी मेसर्स नारायण निर्यात इंडिया कंपनी मंदसौर के नाम से यूके बैंक की अगुवाई वाले तीन बैंकों के कंर्सोटियम से 110.50 करोड़ रुपए का लोन लिया। बाद में इस रुपए को गर्ग परिवार ने नारायण ट्रेडिंग, रामकृष्ण सॉलवेक्स, पद्मावती ट्रेडिंग, वर्धमान सॉलवेक्स और अंबिका सॉलवेक्स नाम की अपनी ही सोया इंडस्ट्री में ट्रांसफर किया। 

    बिक चुके प्लॉट बैंक में बंधक रख ले लिया 110 करोड़ का लोन 

    कंपनियों में घूमते रहे पैसे को जमीनों में निवेश किया गया। इसमें सैटेलाइट हिल्स कॉलोनी भी शामिल है। इसके लिए एवलांच रियाल्टी नाम की कंपनी भी बनाई गई थी। इसमें रीतेश ‘चंपू’ अजमेरा व उसकी पत्नी योगिता अजमेरा को डायरेक्टर बनाए गए। इस कॉलोनी के बिक चुके प्लॉट ही बैंकों में बंधक रख कर 110.50 करोड़ से अधिक लोन लोन ले लिया गया। यह लोन अम्बिका सॉल्वेक्स द्वारा लिया गया था। गर्ग परिवार को बैंकों द्वारा दिए गए ऋण की अदायगी उनके द्वारा नहीं की जा रही है। बैंक 4 करोड़ रुपए भी नहीं वसूल पाई है। इस मामले में सीबीआई द्वारा केस दर्ज किया जा चुका है।

    लोग प्लॉट के लिए हो रहे परेशान

    गर्ग और अजमेरा के सताए लोगों में सैटेलाइट हिल्स के अलावा फिनिक्स व अन्य कॉलोनियों में भूखंड खरीदने के लिए निवेश करने वाले भी शामिल हैं। इन्हें अब तक भूखंड नहीं मिल सके हैं। मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट की एक कमेटी कर रही है। बता दें कि, कॉलोनी के प्लॉट बेचने को लेकर चंपू अजमेरा और कैलाश चंद्र गर्ग के बीच विवाद भी हो चुका है। नौबत यहां तक आ चुकी है कि पूर्व में न्यायालयीन कार्रवाई के दौरान कैलाश चंद्र ने चंपू को न सिर्फ गालियां दी, बल्कि उसे मारने तक दौड़ा था।

    100 करोड़ रुपए का शराब घोटाला भी कर डाला

    गर्ग और इनके गुर्गों ने नाम पर शराब घोटाला भी दर्ज है। 2018 में जब दिल्ली का शराब घोटाला उजागर हुआ था तब मध्य प्रदेश के इंदौर में शराब चालान घोटाला उजागर हुआ था जो आबकारी अफसरों की मिलीभगत से अंजाम दिया गया था। पता चला था कि 2015 से 2018 के बीच 194 चालानों में गड़बड़ी की गई और हजारों के चालानों को लाखों रुपए का बनाकर उतनी शराब गोदामों से उठाकर बेच डाली थी। एक अनुमान के अनुसार इस मामले में लगभग 100 करोड़ रुपए की गड़बड़ी हुई थी। हालांकि, बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया लेकिन अब ईडी ने आबकारी आयुक्त से 5 सवालों में जानकारी तलब की है।

    ]]>
    Sat, 29 Jun 2024 18:18:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MSME दिवस पर कैबिनेट मंत्री काश्‍यप ने CM यादव का किया स्वागत, उद्यमियों से भारत को विश्‍व की तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनाने में योगदान का आह्वान किया https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-welcomed-Chief-Minister-Dr-Mohan-Yadav-on-MSME-Day https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-welcomed-Chief-Minister-Dr-Mohan-Yadav-on-MSME-Day एसीएन टाइम्स @ रतलाम विश्व एमएसएमई दिवस पर आज सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर काश्‍यप ने मुख्यमंत्री को एमएसएमई क्षेत्र में प्रदेश में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। साथ ही छोटे उद्योगों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए शासन स्तर पर विभाग को दिये जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री को धन्यवाद दिया और उनका आभार व्यक्त किया।

    एमएसएमई उद्यमी महती योगदान दें

    विश्‍व एमएसएमई दिवस पर मंत्री काश्‍यप ने इस क्षेत्र के उद्यमियों से आह्ववान किया कि वे भारत को विश्‍व की तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार करने में महत्‍वपूर्ण योगदान दें। इस अवसर पर सभी उद्यमियों को शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में देश कई क्षेत्रों में उचांइयां प्राप्‍त कर रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में एमएसएमई क्षेत्र में नई नीतियों का निर्माण किया गया है।

    काश्यप ने कहा कि 18 से 20 नये औद्योगिक क्षेत्र एवं क्‍लस्‍टर, जो सिर्फ एमएसएमई को समर्पित हों, बनाने का निर्णय किया गया है। इस क्षेत्र के उद्यमियों को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है, जो देश में सर्वाधिक है। इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करने से जहां युवाओं के लिये रोजगार का सृजन होगा वहीं अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह भारत का परंपरागत क्षेत्र है। जब भारत विश्व का सिरमौर हुआ करता था, उस समय भी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

    ]]>
    Fri, 28 Jun 2024 16:44:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में देर रात को फेरबदल : 14 IAS अफसरों का दबादला आदेश जारी, डॉ. संजय गोयल स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव व डॉ. सुदाम खाड़े जनसंपर्क आयुक्त बने https://acntimes.com/Late-night-administrative-reshuffle-in-MP-14-IAS-officers-transferred-4034 https://acntimes.com/Late-night-administrative-reshuffle-in-MP-14-IAS-officers-transferred-4034 एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश शासन के समान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा 14 आईएएस अफसरों के नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। देर रात जारी आदेश में विनोद कुमार, जे. एन. कंसोटिया, अशोक वर्णवाल, रश्मि अरुण शमी सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

    जारी सूची के अनुसार डॉ. संजय गोयल को स्कूली शिक्षा विभाग का सचिव जबकि डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया गया है। बाबूसिंह जामोद रीवा संभाग के आयुक्त बनाए गए हैं। उनके पास शहडोल संभागायुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगी।

    ]]>
    Fri, 28 Jun 2024 09:41:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में 10 दिन में दूसरी बार कांपी धरती, इस बार खंडवा में आया 3.6 तीव्रता का भूकंप, लोगों ने सुनी विस्फोट जैसी आवाज https://acntimes.com/Earthquake-hits-MP-for-the-second-time-in-10-days-earth-trembles-in-Khandwa https://acntimes.com/Earthquake-hits-MP-for-the-second-time-in-10-days-earth-trembles-in-Khandwa एसीएन टाइम्स @ खंडवा । मध्यप्रदेश के खंडवा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब धरती कांप उठी। लोगों ने बम विस्फोट जैसी आवाज भी सुनी। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई है।

    लोग सुबह अपने-अपने रुटीन कार्यों में व्यस्त थे तभी करीब 9.05 बजे धरती कांपने लगी। इससे लोग डर कर घरों के बाहर निकल गए। भूकंप के झटके कीर्ति नगर, नवकार नगर, हाउसिंग बोर्ड एलआईजी कॉलोनी, आनंद नगर, माता चौक, गुलमोहर कॉलोनी आदि स्थानों पर महसूस किए गए। जलेबी चौक और गुलमोहर कॉलोनी के लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि जब वे चाय पी रहे थे तब जमीन कंपन से उनके हाथ से चाय के कप छूट कर नीचे गिर पड़े। कीर्ति नगर रहवासियों ने भी जमीन में हलचल होने की बात कही है।

    बताया जा रहा है कि खंडवा में आए भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किमी की गहराई पर था। इस दौरान बम विस्फोट होने जैसी आवाज भी आई थी। भूकंप की तीव्रता 3.6 बताई जा रही है। मप्र में इससे पहले 11 जून को बैतूल में भी धरती डोली थी।

    ]]>
    Fri, 21 Jun 2024 10:30:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    निर्दयी बेटा ! भाई की मौत के मुआवजे के रुपए नहीं दिए तो 'कुबेर' ने कर दी मां 'लक्ष्मी' की हत्या, शव कुएं में फेंक दिया https://acntimes.com/Son-killed-his-old-mother-for-money-threw-her-body-in-a-well https://acntimes.com/Son-killed-his-old-mother-for-money-threw-her-body-in-a-well एसीएन टाइम्स @ भोपाल । स्थानीय बैरसिया थाना क्षेत्र के मेघराकलां गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या उसके ही बेटे ने की थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि सड़क हादसे का शिकार हुए उसके भाई की मौत पर मिले मुआवजे का पैसा मां ने नहीं दिया, इसलिए उसने उसकी हत्या की। इसके बाद उसने शव कुएं में फेंक दिया था।

    पुलिस के अनुसार लक्ष्मीबाई पति स्व. अनारसिंह राजपूत (62) ग्राम मेघराकलां बैरसिया में रहती थी। उसके दो बेटे थे जिसमें से एक की कुछ समय पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी और एक शादीशुदा बेटी है। लक्ष्मीबाई दिव्यांग है इसलिए वह घर पर ही रहती थी। गत 1 जून को वह घर से गायब हो गई थी। परिजन ने तलाश की लेकिन वह नहीं मिली तो उन्होंने 3 जून को बैरसिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 

    कुएं से मिला था शव

    पुलिस ने बताया कि गांव के दीपक सिंह राजपूत ने 4 जून को किसी को एक महिला की लाश मोहरसिंह पटेल के कुएं में उतराते हुए देखी थी। उसने की इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव बाहर निकाला तो मृतका की पहचान लक्ष्मीबाई राजपूत पत्नी स्वर्गीय अनारसिंह राजपूत (62) ग्राम मेघरा कलां बैरसिया के रूप में हुई। स्थल निरीक्षण और पीएम में स्पष्ट हुआ कि वृद्धा की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को जैसी दुर्गंध घटनास्थल पर आ रही थी वैसी ही वृद्धा के कमरे में भी आई। संदेह के आधार पर पुलिस ने महिला के बेटे कुबेर सिंह राजपूत (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभ में तो उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में मां की हत्या करना कबूल कर लिया।

    इसलिए उतार दिया मौत के घाट

    आरोपी ने पुलिस को बताया कि लगभाग पांच साल पहले एक हादसे में उसके भाई श्रवण राजपूत की मौत हो गई थी। हादसे के बाद उसकी मां लक्ष्मीदेवी को मुआवजा मिला था। कुबेर सिंह हमेशा मां से मुआवजे की रकम मांगता था। कई बार मांगने के बाद भी जब मां ने रुपए देने से साफ इनकार कर दिया तो उसने 1 जून की रात मां लक्ष्मीबाई की गला दबाकर हत्या कर दी। करीब 24 घंटे बाद मध्य रात्रि को उसने मां के शव के हाथ-पैर साड़ी से बांध दिए और घसीटता हुए ले जाकर कुएं में फेंक दिया।

    मां के शव पर भी नहीं आया रहम

    बेटा इतना बेरहम हो सकता है, यह कोई सपने में भी नहीं सोच सकता। हत्या के आरोपी कुबेर ने घर से कुएं तक घसीटकर ले जाते समय भी मां के शव पर रहम नहीं आया। घसीटने के दौरान उसकी दिव्यांग मां का हाथ टूट कर धड़ से अलग हो गया था जिससे उसने पास ही के अन्य कुएं में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वृद्धा का टूटा हुआ हाथ भी बरामद कर लिया है।

    ]]>
    Fri, 07 Jun 2024 01:41:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    लोकसभा निर्वाचन : रतलाम&झाबुआ सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, अनीता चौहान 207232 मत से विजयी, रतलाम जिले से 94493 मत की बढ़त, धन्यवाद रैली आज https://acntimes.com/BJP-retains-hold-on-Ratlam-Jhabua-seat-Anita-Chauhan-Vijayi-wins-by-207232-votes https://acntimes.com/BJP-retains-hold-on-Ratlam-Jhabua-seat-Anita-Chauhan-Vijayi-wins-by-207232-votes एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अनीता नागर सिंह चौहान विजयी रहीं। उन्होंने निटकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 2 लाख 7 हजार 232 मतों से पराजित किया। यहां भारत आदिवासी पार्टी (BAP) तीसरे नंबर पर ही। अनीता चौहान 5 जून को रतलाम शहर में रैली के रूप में मतदाताओं के प्रति आभार ज्ञापित करेंगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन मंत्री नागर सिंह चौहान शामिल होंगे।

    रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपनी जीत बरकरार रखीं। यहां से भाजपा की अनीता नागर सिंह चौहान ने कुल प्रक्षेपित मतों में से 7 लाख 95 हजार 863 (51.93 प्रतिशत) मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया रहे। उन्हें 5 लाख 88 हजार 631 (38.41 प्रतिशत) मत प्राप्त किए। यहां तीसरे नंबर पर हे भारत आदिवासी पार्टी के इंजीनियर बालूसिंह गामड़ को 52 हजार 759 (3.44 प्रतिशत) मत मिले। बहुजन समाज पार्टी के राचंद्र सोलंकी को 15 हजार 172 मत, निर्दलीय सूरज भाभर को 10 हजार 60 मत, रंगला कलेश को 7331, कस्ना राना पारगी को 7311, सुमित्रा मेड़ा को 6927, रामेश्वर सिंगार को 4603, भारतीय सामाजिक पार्टी के मोहनसिंह निगवाल को  4503, अखंड भारत साम्राज्य पार्टी को 3929 एवं रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के उदे सिंह मचार को 3795 मत प्राप्त हुए।

    डाक मतपत्र में भाजपा आगे, 2.07 फीसदी वोट नोटा को मिले

    रतलाम-झाबुआ सीट पर कुल 4467 डाक मतपत्र भी डाले गए। इसमें भी भाजपा ही आगे रही। भाजपा की चौहान को 2431, कांग्रेस के भूरिया को 1727, बाप के गामड़ को 234 तथा बसपा के सोलंकी को 13 मत प्राप्त मिले। इनके अलावा निर्दलीय सिंगार व रंगला कलेश तथा भासापा के निगवाल को 4-4, निर्दलीय मेड़ा को 3 जबकि अभासापा की बरेला व रिपाओई (ए) के मचार को 1-1 मत प्राप्त हुआ। वहीं कुल मतों के 2.07 फीसदी यानी 31 हजार 735 मत नोटा के हिस्से आए। इनमें 38 डाक मतपत्र शामिल हैं।

    रतलाम जिले की दो विस में भाजपा व एक में कांग्रेस को बढ़त

    रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र में शामिल रतलाम जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में से दो (रतलाम शहर और रतलाम ग्रामीण विधानसभा) में अनीता चौहान जबकि एक (सैलाना) में कांतिलाल भूरिया को बढ़ मिली। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में डाले गए कुल मतों में से भाजपा को 2 लाख 71 हजार 595 मत जबकि कांग्रेस को 1 लाख 77 हजार 102 मत मिले। यानी भाजपा को यहां 94 हजार 493 मत कांग्रेस की तुलना में ज्यादा मिले। विधानसभावार बात करें तो रतलाम शहर से भाजपा को 1 लाख 6 हजार 521 मत मिले जो कि कांग्रेस के 46 हजार 842 मतों की तुलना में 59 हजार 679 मत ज्यादा हैं। रतलाम ग्रामीण से भाजपा के हिस्से 1 लाख 05 हजार 469 मत जबकि कांग्रेस को सिर्फ 58 हजार 890 मत प्राप्त हुए। यानी यहां भाजपा कांग्रेस से 46 हजार 579 मतों से आगे रही। वहीं सैलाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 71 हजार 370 जबकि भाजपा की अनीता चौहान को 59 हजार 605 मत मिले। यहां कांग्रेस को भाजपा से 11 हजार 765 मत ज्यादा मिले।

    रतलाम में धन्यवाद रैली का ये रहेगा रूट

    भाजपा के रतलाम जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान को झाबुआ में निर्वाचन अधिकारी द्वारा कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया की उपस्थिति में निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। रतलाम में उनकी धन्यवाद रैली 5 जून को शाम 4.30 बजे नाहरपुरा क्षेत्र से निकलेगी। यह डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी होते हुए धानमण्डी में संपन्न होगी।

    ]]>
    Wed, 05 Jun 2024 00:27:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर : हीट स्ट्रोक ने जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के 20 वर्षीय बेटे अमोल की ली जान, मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया शोक, अंतिम संस्कार आज https://acntimes.com/Big-news-Heat-stroke-took-the-life-of-Jabalpur-Collector-Deepak-Saxenas-20-year-old-son-Amol https://acntimes.com/Big-news-Heat-stroke-took-the-life-of-Jabalpur-Collector-Deepak-Saxenas-20-year-old-son-Amol एसीएन टाइम्स @ जबलपुर । देश में पड़ रही भीषण गर्मी जानलेवा हो गई है। दिल्ली की गर्मी ने वहां रह कर पढ़ाई कर रहे जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के 20 वर्षीय बेटे की जान ले ली। निजी विद्यालयों की मनमानी पर नकेल कसने के कारण जनता के हीरो बने कलेक्टर सक्सेना के साथ घटी घटना से जिले के लोग भी शोक संतप्त हैं। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी शोक व्यक्त किया है।

    दिल्ली में इस बार पारा 52 डिग्री पार तक पहुंचा। इससे स्कूली बच्चों की जान पर बन आई, अन्य भी बुरी तरह प्रभावित हुए। इसी गर्मी ने जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल को भी चपेट में ले लिया। अमोल को तीन दिन पहले हीट स्ट्रोक हुआ था। उनके केयर टेकर ने इसकी जानकारी कलेक्टर सक्सेना को दी। अमोल ने भी पिता से बात की थी। आईएएस सक्सेना ने बेटे को डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी थी।

    अमोल ने डॉक्टर को दिखाया था और दवा लेकर आराम कर रहे थे। दोपहर में अचानक उन्हें उल्टी होने लगी, कुछ देर बाद वे बेहोश हो गए। पता चलते ही सक्सेना की बेटी, रिश्तेदार और प्रशासनिक मित्र अमोल के पास पहुंचे। वे उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत्य घोषित कर दिया। अमोल के शव का पोर्टमार्टम किया जा रहा है।

    बेटे को देखने जा रहे थे पिता, आ गई निधन की खबर

    बताया जा रहा है कि कलेक्टर सक्सेना नागपुर में थे। बीमारी की खबर मिलने पर वे बेटे को देखने दिल्ली जाने के लिए डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए थे। इसी बीच उन्हें बेटे अमोल के निधन की खबर मिली। अमोल का शव सोमवार को दोपहर पश्चात नईदिल्ली से जबलपुर पहुंचे गया। अंतिम यात्रा शाम 5.00 बजे कलेक्टर बंगला जबलपुर से निकलेगी। अंतिम संस्कार गौरीघाट पर किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री सहित अन्य ने जताया शोक

    अमोल सक्सेना दिल्ली में रह कर फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। उनके निधन की खबर मिलने पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन की ओर से श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। इसी प्रकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा सहित अन्य ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

    आजमन ने भी जताया शोक

    बता दें कि कलेक्टर दीपक सक्सेना निजी स्कूलों की मनमानी के विरुद्ध कार्रवाई करने से आमजन में काफी चर्चित हुए थे। उनके सख्त कदम को मप्र सरकार ने भी समर्थन दिया और प्रदेश के अन्य कलेक्टरों को भी निजी स्कूलों की मनमानी पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। ऐसे लोकप्रिय प्रशासनिक अधिकारी के बेटे के निधन से जबलपुर के खास ही नहीं, आमजन भी काफी दुखी हैं। लोगों ने सक्सेना परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

    ]]>
    Mon, 03 Jun 2024 02:27:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Income Tax Raid Updates : इंदौर, रतलाम व खरगोन में गुरुवार रात तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, करोड़ों रुपए नकद और सोने के आभूषण मिले https://acntimes.com/Update-on-Income-Tax-raids-in-Indore-Ratlam-and-Khargone https://acntimes.com/Update-on-Income-Tax-raids-in-Indore-Ratlam-and-Khargone एसीएन टाइम्स @ इंदौर / रतलाम / खरगोन । टैक्स चोरी और हवाला कारोबार पर नकेल कसने के लिए आयकर विभाग द्वारा इंदौर, खरगोन और रतलाम में की गई कार्रवाई गुरुवार रात को पूरी हो गई। तीन शहरों के पांच बड़े कारोबारियों के यहां हुई कार्रवाई में करोड़ो रुपए नकद, सोना और हुंडियां सामने आई हैं। सबसे ज्यादा बेनामी रुपया इंदौर में धनसुखराज कटारिया के यहां मिला है। जबकि रतलाम का हवाला कारोबारी बंधु मनीष और लवीश पटवा दूसरे एवं खरगोन का महाजन परिवार तीसरे नंबर पर रहा है।

    सूत्रों के अनुसार टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग द्वारा इंदौर, खरगोन, रतलाम में एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर की बुधवार को शुरू की गई कार्रवाई गुरुवार रात तक जारी रही। जानकारी के अनुसार में आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गणेश पिंगले, रतलाम में डिप्टी डायरेक्टर अतुल कुमार जबकि खरगोन में डिप्टी डायरेक्टर मयूर कांबले के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इसमें विभाग को बड़ी सफलता मिली है।

    हाल-ए-इंदौर

    यहां आयकर विभाग की कार्रवाई कटारिया फाइनेंस के धनसुख राज कटारिया के घर और अन्य ठिकानों पर चली। यहां टीम धनसुख राज की दाल मिल के कार्यालय में भी पहुंची थी। कटारिया समूह का दाल मिल के अलावा रियल एस्टेट में भी निवेश है। कटारिया ग्रुप के संबंध बड़े नेताओं से बताए जाते हैं जिसमें प्रदेश में सत्ताधारी राजनीतिक दल के नेता भी शामिल हैं। चुनाव के दौरान कटारिया ग्रुप द्वारा द्वारा ऐसे नेताओं को बड़े स्तर पर फंडिंग करने की का पता चला था जिसके चलते आयकर विभाग ने यहां धावा बोला। पता चला है कि यहां से 5.75 करोड़ रुपए नकद और 17 किलो सोने के आभूषण मिले। इसके अलावा करीब 8 करोड़ रुपए की हुंडियां भी पाई गई हैं।

    हाल-ए-खरगोन

    कटारिया फाइनेंस से लेन-देन का लिंक होने की जानकारी मिलने पर ही आयकर विभाग ने खरगोन दाल मिल कारोबारी नवनीत महाजन और नटवरलाल महाजन के ठिकानों को निशाना बनाया। यहां कुल प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई। इनमें श्री प्रभु ट्रेडर्स, श्री हरि इंटरप्राइजेस, राधाकृष्ण मथुरावाला दाल मिल, आरएम इशान कोल्ड स्टोरेज शामिल हैं। यहां भी डेढ़ दिन कार्रवाई चली। विभाग को महाजन ग्रुप के यहां से 1.25 करोड़ नकद और करीब 1.75 किलो सोने के जेवरात मिले। इसके अलावा ग्रुप से जुड़े सभी कारोबारियों के बैंक लॉकर भी चैक किए गए हैं। अभी इसकी समरी आना शेष है।

    हाल-ए-रतलाम

    रतलाम में सराफे का बड़ा कारोबार है। इंदौर के कटारिया फायनेंस / ग्रुप के रतलाम के लोगों से भी सीधे संपर्क बताए जाते हैं। इनमें रतलाम के हवाला के किंग कहे जाने वाले मनीष पटवा और उसके भाई लवीश पटवा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को पता चला था कि खरगोन के महाजन ग्रुप और पटवा बंधुओं के बीच बड़ी राशि का हवाला हवाला हुआ था। यही वजह है कि आयकर विभाग ने यहां मनीष और लवीश पटवा के ठिकाने पर भी दबिश दी। यहां  1.75 करोड़ रुपए नकद मिलने की बात सामने आई है। रुपए दीवार में बने खुफिया लॉकर में से मिले। यहां से सोना मिलने की भी बात पता चली है जिसके मूल्यांकन के लिए इंदौर से मूल्यांकनकर्ता को बुलाया गया था। पटवा बंधुओं के बैंक खाते केनरा और एचडीएफसी बैंकों में होने क पता चलने पर टीम ने वहां भी सर्चिंग की। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से भी अधिकारियों को बुलाया गया था।

    ]]>
    Fri, 31 May 2024 15:18:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर राज्य सायबर पुलिस द्वारा एडवायजरी जारी https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240525N121&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/25/2024 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240525N121&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/25/2024 Sun, 26 May 2024 02:00:41 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र हार्टफुलनेस के मुख्यालय का किया भ्रमण https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240525N124&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/25/2024 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240525N124&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/25/2024 Sun, 26 May 2024 02:00:39 +0530 Niraj Kumar Shukla Mid Day Meal Fraud !  MP के 23 जिलों के 49 हजार स्कूलों में कागजों पर बंट गया मध्याह्न भोजन, केंद्र सरकार ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जांच शुरू https://acntimes.com/Mid-Day-Meal-Fraud-Midday-meal-distributed-on-paper-in-23-districts-of-MP https://acntimes.com/Mid-Day-Meal-Fraud-Midday-meal-distributed-on-paper-in-23-districts-of-MP एसीएन टाइम्स @ भोपाल । उचित मूल्य की दुकानों में गरीबों का राशन डकारा जा रहा है तो स्कूलों में बच्चों की थाली में परोसा जाने वाला मध्याह्न भोजन। मध्य प्रदेश के 23 सरकारी स्कूलों में छुट्टी होने के बावजूद कागजों में मध्याह्न भोजन बांटने का मामला सामने आया है। केंद्र सरकार ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इससे प्रदेश के हड़कंप मच गया है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के राज्य समन्वयक ने इस फर्जीवाड़े की जांच के आदेश दिए हैं।

    मध्य प्रदेश में स्कूलों में 1 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो चुका है जो 15 जून तक रहेगा। यानी प्रदेश के स्कूलों में बच्चे नहीं आ रहे हैं, फिर भी सरकारी स्कूलों में संबंधित अमला मद्याह्न भोजन बांट रहा है। मध्याह्न भोजन बच्चों की थाली और पेट में भले ही नहीं पहुंच रहा लेकिन कागज और इसकी मॉनिटरिंग के लिए बने एएमएस पोर्टल पर दर्ज करने का दस्तूर जारी है। सरकार को चूना लगाने का यह फर्जीवाड़ा एक-दो स्कूलों में नहीं बल्कि प्रदेश के 23 जिलों में हुआ है जिसे खुद प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के जिम्मेदारों ने पकड़ा है।

    49 हजार स्कूलों की जांच के लिए लिखा पत्र

    मामला सामने आते ही केंद्र सरकार हरकत में आई और उसने राज्य सरकार से जानकारी तलब कर ली है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए मामले की तत्काल जांच कराने के लिए निर्देशित किया है। इससे व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही उन जिलों में भी हड़कंप मच गया है जहां ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी एएमएस पोर्टल पर मध्याह्न भोजन बांटने की जानकारी दर्ज की गई है। ऐसे 49 हजार स्कूलों की जांच के लिए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के राज्य समन्वक मनोज पुष्प संबंधित 23 जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखा है। पत्र में संबंधित स्कूलों के मध्याह्न भोजन वितरण व्यवस्था से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

    करोड़ों रुपए का है फर्जीवाड़ा

    गौरतलब है कि फर्जीवाड़े में शामिल स्कूलों में पढ़ने वाले वच्चों की संख्या लाखों में हैं। इन बच्चों मध्याह्न भोजन स्व सहायता समूह आदि द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए सरकार प्राथमिक स्कूल के प्रत्येक बच्चे पर 5 रुपए और माध्यमिक स्कूल के बच्चे के लिए सात रुपए के हिसाब से भुगतान करतती है। इस हिसाब से यह फर्जीवाड़ा करोड़ों रुपए का है।

    इन जिलों में हुई अनियमितता

    प्रधानमंत्री पोषण शक्ति कार्यक्रम के तहत बंटने वाले मध्याह्न भोजन को लेकर जिन जिलों में अनियमितता सामने आई है उसमें प्रदेश की राजधानी भोपाल भी शामिल हैं। इसके अलावा रतलाम, मंदसौर, झाबुआ, जबलपुर, बड़वानी, सतना, रायसेन, भिंड, गुना, आगर मालवा, दमोह, मंडला, बालाघाट, बैतूल, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी और टीकमगढ़ जिले के स्कूल शामिल हैं।

    ]]>
    Sat, 25 May 2024 01:25:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डीबी पॉवर की याचिका में दैनिक भास्कर ने हाईकोर्ट में लगा दिया अपने मैनेजर का शपथपत्र, पत्रकारों ने बहस के दौरान खुली कोर्ट में बेनकाब किया अखबार का झूठ, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Dainik-Bhaskar-submitted-the-affidavit-of-its-manager-in-the-High-Court-in-the-petition-of-DB-Power https://acntimes.com/Dainik-Bhaskar-submitted-the-affidavit-of-its-manager-in-the-High-Court-in-the-petition-of-DB-Power
  • दैनिक भास्कर के सभी संस्करणों को अलग-अलग यूनिट और डीबी कॉर्प. लि. के दूसरे धंधों का अलग अस्तित्व बता रही वकील की बोलती हुई बंद 
  • दैनिक भास्कर के हजारों कर्मचारियों को मजीठिया वेतनमान की लड़ाई में मिलेगी मदद 
  • एसीएन टाइम्स @ इंदौर । मजीठिया वेतनमान देने की जगह अपने कर्मचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने के लिए मजबूर करने वाला दैनिक भास्कर अखबार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में अपने ही दांव में उलझ गया है। अडाणी समूह को डीबी पॉवर कंपनी बेचने पर लेबर कोर्ट से लगी रोक हटवाने के चक्कर में दैनिक भास्कर ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। पत्रकारों के एक आवेदन के जवाब में डी.बी. कॉर्प समूह की कंपनी डी.बी. पॉवर ने हाईकोर्ट में अपनी ओर से प्रस्तुत किए जवाब में दैनिक भास्कर अखबार के मैनेजर राजकुमार साहू का शपथ पत्र लगा दिया।

    आवेदन पर बहस के दौरान पत्रकारों ने हाई कोर्ट में दैनिक भास्कर की यह करतूत उजागर कर अपने तर्कों से साबित कर दिया कि डीबी पॉवर भी दैनिक भास्कर की ही इकाई है। याचिका में गलत शपथ-पत्र और पत्रकारों के तर्कों पर डीबी पॉवर की वकील निरुत्तर हो गई और बहस ही बंद कर दी। इस तरह कर्मचारियों के लिए खोदी कानूनी खाई में अब दैनिक भास्कर समूह स्वयं ही गिरता हुआ नजर आ रहा है। इस केस के फैसले का लाभ केस लड़ रहे पत्रकारों के अलावा दैनिक भास्कर के हजारों कर्मचारियों को भी मिल सकता है। 

    दरअसल, साल 2022 में अडानी ग्रुप ने दैनिक भास्कर समूह से उसकी छत्तीसगढ़ में स्थित थर्मल पॉवर प्लांट कंपनी डीबी पॉवर के अधिग्रहण का सौदा सम्पूर्ण कैश में करने का सौदा किया था। दैनिक भास्कर समूह से मजीठिया वेजबोर्ड की लड़ाई लड़ रहे पत्रकारों तरुण भागवत और अरविंद आर. तिवारी ने इस सौदे की खबर लगते ही अडाणी समूह, डीबी पॉवर और दैनिक भास्कर ग्रुप के समक्ष आपत्ति जताई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को भी शिकायत कर दी। पैसे और पॉवर के मद में चूर दैनिक भास्कर समूह और अडाणी ग्रुप ने इस आपत्ति पर घमंड से भरा हुआ दम्भपूर्ण जवाब दिया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने पत्रकारों की आपत्ति को गंभीरतापूर्वक लेते हुए अडाणी ग्रुप और भास्कर समूह को नोटिस जारी कर दिए। इससे मजबूर होकर अडाणी ग्रुप ने नोटिसों का जवाब देने का जिम्मा 100 साल से ज्यादा पुरानी लॉ फर्म खेतान एंड कंपनी को सौंप दिया।

    100 साल से ज्यादा पुरानी लॉ फर्म खेतान एंड कंपनी भी नहीं दिलवा सकी राहत

    खेतान एंड कंपनी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को भेजे जवाब की कॉपी डीबी पावर कंपनी और पत्रकारों की ओर से नोटिस जारी करने वाले अधिवक्ता श्री केतन विश्नार को ई-मेल पर भेजी। अडाणी ग्रुप की ओर से बेहद अहंकारयुक्त जवाब दिया गया। इस पत्राचार के दौरान भी अडाणी और डीबी कॉर्प ग्रुप अपनी डील आगे बढ़ाते रहे। हालांकि अडाणी ग्रुप डीबी पॉवर को अधिग्रहित नहीं कर सका। इसी दौरान पत्रकारों ने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में डील कैंसिल करवाने के लिए रिट लगा दी।

    उच्च न्यायालय ने रिट निराकृत कर दी कि पहले लेबर कोर्ट में आवेदन करें, वहां राहत नहीं मिले तो हाई कोर्ट का रुख करें। पत्रकारों ने इसके तुरंत बाद डीबी पावर और अडाणी की डील पर रोक के लिए लेबर कोर्ट में आवेदन किया। तत्कालीन पीठासीन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने प्रस्तुत आवेदन, साक्ष्यों और पत्रकारों के तर्कों से सहमत होकर अडाणी पावर द्वारा अधिग्रहित की जा रही दैनिक भास्कर समूह की डीबी पावर कंपनी की डील पर रोक लगा दी। अडानी पावर और डीबी पावर के बीच यह डील 7017 करोड़ रुपए में होने वाली थी।  

    डीबी पॉवर ने गुमराह किया, हाईकोर्ट के स्टाफ ने भी की बड़ी गलती

    7 हजार करोड़ की डील पर लेबर कोर्ट के स्टे से तिलमिलाए दैनिक भास्कर समूह ने आव देखा न ताव और स्टे लेने की जल्दी में असत्य कथनों और अधूरे तथ्यों से ओत-प्रोत रिट याचिका से हाई कोर्ट को गुमराह कर एकपक्षीय स्टे ले लिया। लेबर कोर्ट के स्टे पर कैवियट के बावजूद रिट याचिका की बिना अग्रिम सूचना मिले सुनवाई हो जाने से पत्रकार भी अचंभित रह गए। उन्होंने पड़ताल की तो पता चला ना केवल दैनिक भास्कर समूह ने असत्य कथनों से हाईकोर्ट को गुमराह किया है बल्कि हाईकोर्ट के स्टाफ ने भी कैवियट की जांच में गलती की है। 

    शपथ-पत्र में असत्य कथन प्रस्तुत करने पर 7 साल जेल 

    मामले में पत्रकार स्वयं पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने भास्कर समूह के मालिकों द्वारा हाईकोर्ट को गुमराह करने के साथ ही शपथ-पत्र पर झूठे कथन प्रस्तुत करने की शिकायत कर प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की गुहार भी लगाई है। इन पत्रकारों की मानें तो दैनिक भास्कर समूह के कर्ताधर्ताओं का यह कृत्य आईपीसी के तहत दण्डनीय अपराध है। इसमें दोष सिद्ध होने पर अधिकतम 7 साल तक की जेल और कड़ा आर्थिक जुर्माना दोनों हो सकता है। 

    भास्कर की वकील अनुपस्थित थी तो शपथ-पत्र कैसे आया?

    पत्रकारों के मुताबिक हाईकोर्ट में विचाराधीन रिट याचिका में अडाणी समूह और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को पक्षकार बनाए जाने के आवेदन पर बहस हो चुकी है। जिस पर इसी हफ्ते फैसला आने वाला है। चूंकि पत्रकारों के उक्त आवेदन के जवाब में डी.बी. पॉवर ने दैनिक भास्कर अखबार के मैनेजर राजकुमार साहू का शपथपत्र लगा दिया है, जिस पर डी.बी. कॉर्प के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता की सील भी लगी हुई है।

    ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि अपने सभी संस्करणों और उद्योग-धंधों को अलग-अलग इकाई बताने वाले दैनिक भास्कर समूह के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता का शपथ-पत्र डीबी पावर की ओर से कैसे फाइल हो गया? जबकि दोनों ही कंपनियों की पैरवी अलग-अलग महिला वकील कर रही हैं। दैनिक भास्कर की वकील तो डेढ़ साल में सिर्फ दो-तीन सुनवाई में ही कोर्ट में उपस्थित हुई है और जिस दिन डी.बी. पॉवर की ओर से दैनिक भास्कर अखबार के मैनेजर राजकुमार साहू का शपथपत्र प्रस्तुत किया उस दिन भी डी.बी. कॉर्प की महिला वकील अनुपस्थित थी।

    ]]>
    Mon, 20 May 2024 10:55:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में बड़ा हादसा : इंदौर&अहमदाबाद हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 1 गंभीर घायल, मृतकों में 1 पुलिसकर्मी भी https://acntimes.com/Major-accident-in-MP-8-people-of-the-same-family-died-1-seriously-injured https://acntimes.com/Major-accident-in-MP-8-people-of-the-same-family-died-1-seriously-injured एसीएन टाइम्स @ इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर गंभीर सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सभी गुना के रहने वाले हैं और बाग टांडा में रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खांगाल रही है।

    जानकारी के अनुसार हादसा इंदौर के पास घाटा बिल्लौद और धार के बीच बुधवार रात को करीब 10.30 से 11.00 बजे के दरमियान हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुना में रहने वाला परिवार कार से बाग टांडा निवासी अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था। तभी परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 7 पुरुष और 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर घायल घायल हुआ। मृतकों में एक शिवपुरी निवासी एक पुलिसकर्मी भी है, जो गुना में पदस्थ था। हादसे की पुष्टि एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने भी की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि बेटमा के समीप हादसे की सूचना मिली थी।

    पुलिस कर रही जांच

    पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार को देख कर ऐसा लग रहा है कि वह सड़क किनारे किसी ट्रक में पीछे से जा घुसी। हालांकि, मौके पर ट्रक नहीं मिला। माना जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक वहां से चला गया। हादसे में शामिल दूसरे अज्ञात वाहन और उसके चालक को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हादसे में घायल के बयान के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुर्घटना कैसे हुई। सभी शवों और घायल को इंदौर भेज दिया गया था जहां घायल का इलाज जारी है।

    ]]>
    Thu, 16 May 2024 08:49:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चौथे चरण के लिये "चलें बूथ की ओर’’ अभियान प्रारंभ https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240507N38&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/07/2024 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240507N38&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/07/2024 Wed, 08 May 2024 01:40:10 +0530 Niraj Kumar Shukla श्रीलंका और फिलीपींस के डेलीगेशन ने देखी मतदान की प्रक्रिया https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240507N142&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/07/2024 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240507N142&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/07/2024 Wed, 08 May 2024 01:40:09 +0530 Niraj Kumar Shukla मतदान कैसा चल रहा है..... क्या बूथ में लाईन लगी है... https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240507N140&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/07/2024 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240507N140&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/07/2024 Wed, 08 May 2024 01:40:09 +0530 Niraj Kumar Shukla लोकसभा निर्वाचन&2024 के तृतीय चरण में मध्य प्रदेश के 9 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 7 मई के मतदान प्रतिशत की अनंतिम जानकारी https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240507N276&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/07/2024 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20240507N276&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/07/2024 Wed, 08 May 2024 01:40:07 +0530 Niraj Kumar Shukla कंस का युग याद कर लें या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे हैं, मोदी जी ने आतंकवाद व 370 का नासूर खत्म किया& CM डॉ. मोहन यादव https://acntimes.com/CM-addressed-the-general-meeting-in-Ratlam-described-Congress-and-Kansa-as-equal https://acntimes.com/CM-addressed-the-general-meeting-in-Ratlam-described-Congress-and-Kansa-as-equal - रतलाम जिले के सरवन एवं बांगरोद में आमसभा आयोजित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हम सभी देवी-देवताओं को मानने वाले लोग हैं। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। लेकिन आज कंस का युग याद कर लें या कांग्रेस का, दोनों एक जैसे हैं। इनकी निगाह और नियत खराब है। आज मैं कूलर में खड़ा हूं, माइक से बोल रहा हूं लेकिन पहले लाइट ही नहीं रहती थी, ऐसे हालात कांग्रेस ने कर रखे थे। यही कारण है कि आज पूरे देश से कांग्रेस को ठुकरा रहे हैं।

    यह बाद प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने रतलाम जिले के सरवन और बांगरोद में आमसभा को सम्बोधित करते हुए कही। वे पहले रतलाम के सैलाना विधानसभा के सरवन में पहुंचे और आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे रतलाम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बांगरोद पहुंचे। सभा में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय एवं भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान मौजूद रहे। बांगरोद में मुख्यमंत्री ने सभा स्थल के समीप स्थित बाबा खाटूश्याम मंदिर पहुंचकर दर्शन किए, उसके बाद मंच से मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।

    मोदी के जीवन का एक ही लक्ष्य, सभी का जीवन सुखमय हो

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये बोल रहे हैं कि भाजपा सरकार में संविधान खतरे में आ जाएगा। इनके लिए लोकतंत्र इसलिए खतरे में है क्यों कि ये गलत काम कर रहे हैं और जेल जा रहे हैं। मोदीजी के जीवन का एक ही लक्ष्य सभी का जीवन सुखमय बनाना है। जिसका खुद का मकान नहीं वह 4 करोड़ आवासों का सपना देख रहा है। मोदी जी ने हर घर पर नल से जल और गैस पहुंचाने का काम किया है।

    पहले सालों तक कांग्रेस की सरकार रही तब गरीबी नहीं हटाई

    उन्होंने कहा कांग्रेस झूठ बोलने की दुकान है। राहुल गांधी बोलते हैं कि हमारी सरकार बनाओ, हम गरीबी हटाएंगे। लेकिन पहले सालों तक इनकी सरकार थी, तब नहीं कर पाए तो ये क्या जादू से कर देंगे। भाजपा सरकार ने व्यवस्था की है कि कोई भी बीमार होगा तो उसे आयुष्मान से उपचार मिलेगा। गंभीर बीमारी में आवश्यकता हुई तो कलेक्टर और डॉक्टर तय करके मरीज को हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए अन्य जिले के अस्पताल में भेजेंगे। मोदी जी ने देश से आतंकवाद खत्म किया, 370 का नासूर खत्म किया, अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है।

    अनीता चौहान के जीतने से एक और कैबिनेट मंत्री मिलेगा- चेतन्य काश्यप

    सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि भाजपा आदिवासी अंचल में विकास की धारा लाने का काम कर रही है। नल-जल योजना से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक कई काम हुए है। सड़कों की हालत सुधरी है। यहां निर्माण के कई कार्यों को गति दी गई है। सिंचाई का पानी और पेयजल की व्यवस्था 12 महीने करने की योजना पर काम कर रहे हैं। अनीता नागर सिंह चौहान जीतेंगी तो सांसद के साथ एक और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान भी आपको मिलेगा। रतलाम के पास जो निवेश क्षेत्र बन रहा है, उसमें 50 प्रतिशत काम रतलाम जिले के लोगों को मिलेगा, यह सुनिश्चित किया गया है। शिक्षा के लिए सीएम राइज स्कूल भी खुले हैं। मोदी जी ने दस साल में देश को गति दी है। क्षेत्र के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।

    13 मई को कमल का बटन दबाएं, यह वोट विकसित भारत के लिए जाएगा- अनीता चौहान

    बांगरोद में आयोजित आमसभा में ग्रामीण विधायक ने कहा कि आपने मुझे 35 हजार मतों से जिताया था, अब बहन अनीता नागर सिंह चौहान को 51 हजार से जिताएंगे, यह हमने संकल्प लिया है। सबको मिलकर इसे पूरा करना है। भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने कहा कि मुझे भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है और मैं आपसे आशीर्वाद लेने आई हूं। 13 मई को वोट करने जाएं और कमल का बटन दबाएं। ये वोट सीधे मोदी जी को जाएगा। विकसित भारत के लिए जाएगा। इससे आपके क्षेत्र में विकास के काम को और अधिक गति मिल सकेगी, क्योंकि कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री मेरे साथ हैं। आमसभा के दौरान सैलाना विधानसभा प्रभारी दिलीप मकवाना, विधानसभा संयोजक भंवरलाल डोडियार, सह संयोजक भूपेंद्र जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री, रतलाम ग्रामीण विधानसभा प्रभारी सहित अन्य मंचासीन रहे।

    कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा में शामिल

    मुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति में बांगरोद की जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री जी एवं अतिथियों ने ब्लॉक संगठन मंत्री वेद प्रकाश पाटीदार, पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष अनोखीलाल चौहान, कांग्रेस नेता राधेश्याम पाटीदार, वजेराम मालवीय धनेसरा, अनोखी लाल पाटीदार और हिम्मत सिंह बरबोदना का स्वागत किया। सभी नेताओं ने भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

    वृहद महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक मतदान का लिया संकल्प

    भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रतलाम ग्रामीण विधानसभा का वृहद महिला कार्यकर्ता सम्मेलन बंजली-सेजावता बाईपास मार्ग पर स्थित एक होटल में हुआ। इसमें लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने और भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन को महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, रतलाम ग्रामीण विधायक, भाजपा जिला महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विधानसभा प्रभारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं रतलाम जिला प्रभारी आदि ने संबोधित किया। स्वागत भाषण जिला मंत्री ने दिया।

    ये उपस्थित रहे- महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता पाहुजा विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, देवीलाल गुर्जर, राकेश पाटीदार, मण्डल प्रभारी भारती पाटीदार, कुसुम सोलंकी, तृप्ति सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनीता चौहान, सोनम कौशल, आराधना देवड़ा, ममता भंडारी, चंद्रकला, संगीता परिहार आदि उपस्थित रहीं। संचालन मंगला देवड़ा ने किया। आभार मीनाक्षी शर्मा ने माना।

    ]]>
    Tue, 07 May 2024 23:47:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की रतलाम हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व BJP जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की अगवानी, हेलीकॉप्टर से ताल हुए रवाना https://acntimes.com/Dr-Mohan-Yadav-in-Ratlam-district https://acntimes.com/Dr-Mohan-Yadav-in-Ratlam-district ताल में रोड शो के लिए हेलीकॉप्टर से हुए रवाना, भाजपा जिला अध्यक्ष को भी साथ ले गए

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जेट विमान से सोमवार को रतलाम में बंजली हवाई पट्टी पहुंचे। यहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने उनकी अगवानी की। डॉ. यादव कुछ समय रतलाम में रुककर ताल में रोड शो में शामिल होने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय भी रवाना हुए।

    बंजली हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रबंध समिति सदस्य प्रवीण सोनी सहित अन्य शामिल रहे।

    हैलीपैड पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, निमिष व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, लालबहादुर पाटीदार, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, विधानसभा संयोजक प्रहलाद राठौड़, दिनेश धाकड़, राजेंद्र जाट, महामंत्री हेमंत राहोरी, प्रबंध समिति सदस्य प्रवीण सोनी, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Mon, 06 May 2024 18:00:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP उच्च न्यायालय का फैसला : आदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सचिव और सहायक आयुक्त कोर्ट की आवमानना के दोषी, अनुकंपा नियुक्ति मामले में आदेश का नहीं किया पालन https://acntimes.com/Principal-Secretary-and-Assistant-Commissioner-of-Tribal-Development-Department-guilty-of-contempt-of-court https://acntimes.com/Principal-Secretary-and-Assistant-Commissioner-of-Tribal-Development-Department-guilty-of-contempt-of-court एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने रतलाम जिले के बाजना की बेटियों दीप्ति सोलंकी व यशविनी सोलंकी की अवमानना याचिका क्रमांक 291/2024 पर महत्वपूर्ण फैसला दिया है। न्यायालय ने अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामले में आदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सचिव और सहायक आयुक्त को अवमानना का दोषी पाया है। न्यायालय ने दंड के प्रश्न पर जवाब प्रस्तुत करने के साथ ही पूछा है कि क्यों न इस मामले में अधिकारियों को दंडित किया जाए।

    अभिभाषक प्रवीण कुमार भट्ट ने बताया कि दीप्ति सोलंकी व यशविनी सोलंकी की याचिका में वर्ष 2018 तथा दिनांक 06-09-2023 को पारित आदेश के तहत कार्यवाही का आग्रह किया गया था। दोनों बालिकाओं ने माता सरोज की हत्या पिता द्वारा कर दिए जाने एवं पिता की कारावास में मृत्यु हो जाने पर दीप्ति सोलंकी को शैक्षणिक योग्यता अनुसार रिक्त पद पर अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग की थी। ऐसा इसलिए कि उनकी माता सरोज की 1998 में शिक्षाकर्मी के रूप में नियुक्त हुई थी। वर्ष 2007 में अध्यापक संवर्ग में संविलियन किया गया था। माता की मृत्यु के उपरांत याचिका क्रमाकं 7834/2019 में उसके समस्त सेवा संबंधी मरणोपरांत लाभों का भुगतान किए जाने के आदेश दिए गए थे।

    अधिकारियों ने प्रस्तुत नहीं की कम्पलाइंस रिपोर्ट

    उपरोक्त समान आदेश पूर्व में याचिका क्रमांक 5316/2017 में दिनांक 21-02-2018 को भी पारित हुए थे। इसलिए याचिका क्रमांक 7834/2019 में 06-09-2023 को अंतिम आदेश में याचिका को अंतिम रूप से निराकृत न करते हुए मध्यप्रदेश शासन को उपरोक्त आदेश का पालन करने के लिए 03 माह का समय देकर याचिका को दिनांक 06 नवम्बर 2023 को नियत कर कम्पलाइंस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। परंतु अधिकारियों ने कम्पलाइंस रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की।

    अधिकारियों को दिए थे न्यायालय में उपस्थित रहने के आदेश

    अधिकारियों द्वारा दिनांक 07-11-2023 को आदेश का पालन किए बिना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसमें कैबिनेट को प्रस्ताव भेजने की बात कही। अधिकारियों ने कैबिनेट के आदेश मिलने पर कार्यवाही करना बताया था। इस पर न्यायालय ने आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एवं सहायक आयुक्त को उच्च न्यायालय के समक्ष उपस्थित रहने के आदेश दिए थे। दिनांक 24-04-2024 को आदेश का पालन न होने पर 01-05-2024 को प्रमुख सचिव आदिवासी विकास विभाग को वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रतलाम जिला रतलाम को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित रहने के आदेश दिए थे।

    अधिकारियों ने फिर मांगा था समय, न्यायालय ने नहीं दिया

    दिनांक 01-05-2024 को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति विवेक रूसिया के समक्ष अदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सचिव ई. रमेश कुमार तथा सहायक आयुक्त रंजना सिंह उपस्थित हुए। अधिकारी द्वय ने कम्प्लाइंस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के संबंध में फिर मंत्री परिषद् के समक्ष मामला प्रस्तुत करने की बात कही। साथ ही कम्प्लाइंस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समय की मांग भी की। न्यायालय ने अधिकारियों के तर्क समय मांगने के अनुरोध को खारिज कर उन्हें अवमानना का दोषी करार दिया। प्रकरण में याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी अभिभाषक प्रवीण कुमार भट्ट ने की।

    ]]>
    Sun, 05 May 2024 23:04:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चैन से रहना है तो जाग जाओ, वरना फिर स्थापित हो जाएगा डाकू राज, 5 साल तक होगी गुंडागर्दी& डॉ. विक्रांत भूरिया https://acntimes.com/Congress-workers-conference-organized-in-Ratlam https://acntimes.com/Congress-workers-conference-organized-in-Ratlam कांग्रेस प्रत्याशी प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में रतलाम शहर कांग्रेस ने आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर चैन से रहना है तो जागना पड़ेगा, करों या मरो की लड़ाई में चुनाव जीत जाएंगे या फिर 5 साल तक गुंडागर्दी, डाकू राज स्थापित हो जाएगा। हमारी यह लड़ाई डाकू राज के खिलाफ है। अब बहुत हुआ, जिस तरह हमारे लोगों को डरा-धमका कर परेशान किया जाता है, अब उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना पड़ेगा।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं से यह आह्वान डॉ. विक्रांत भूरिया ने शहर कांग्रेस द्वारा रतलाम के राजपूत बोर्डिंग में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में किया। सम्मेलन कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में आहूत किया गया था। विधायक डॉ. भूरिया ने कहा भाजपा ने तो चोर के हाथ में चाबी दे दी है। इन सब की असलियत जाननी है तो अलीराजपुर के व्यारियों से पूछो।

    भाजपा झूठ पर आधारित है

    इसलिए नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अलीराजपुर से आज तक नहीं जीत पाई। भूरिया ने बताया कि भाजपा झूठ पर आधारित है। वह जो कुछ भी कहती है उसका उल्टा ही होता है। लाड़ली बहनों के खाते में अभी तक 3 हजार रुपए नहीं आए। परंतु कांग्रेस की गारंटी है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो 8500 रुपए खाते में आएंगे। हर किसान का कर्जा माफ होगा, पढ़े लिखे युवा को 1 लाख रुपए की नौकरी मिलेगी।

    भाजपा देश के नाम पर करती कुछ नहीं, झुनझुना थमा देती है

    डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि जोबट में 10 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले किसके सगे-संबंधी थे? नाबालिग से दुष्कर्म की बात पर अनिता नागर सिंह चौहान चुप क्यों है? भूरिया पीड़ित परिवार से मिलने गए तो उनके परिवार वालों ने कहा कि ऐसी घटना हमारे यहां होती रहती है। पुलिस प्रकरण भी दर्ज नहीं करती है। जो पीड़िता की आवाज उठाते हैं उनकों जेल भेज देते हैं। देश के नाम पर कुछ नहीं करते, बस विकास का झुनझुना थमा देते है।

    बनने जा रही है कांग्रेस की सरकार, भूरिया बनेंगे केंद्र में मंत्री- कटारिया

    सम्मेलन की शुरुआत में स्वागत भाषण शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को गर्व है कि वह एक ऐसी पार्टी से जुड़ा है जिसका इतिहास बलिदान और त्याग का रहा है। कांतिलाल भूरिया ने रतलाम को अनेक सौगातें दी हैं। इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। भूरिया निश्चित तौर पर केंद्र में मंत्री बनेंगे।

    इन्होंने भी संबोधित किया

    म्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप इंदौरा, लोकसभा चुनाव समन्वयक संजय कामले, डॉ. मनोज उपाध्याय, पारस दादा सकलेचा, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, सुजीत उपाध्याय, मनोहर पचौरी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत ीफैयाज मंसूरी, प्रवक्ता जोएब आरिफ, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, सय्यद वुसत, एडवोकेट सतीश पुरोहित, राकेश झालानी, रजनीकांत व्यास, कपिल मजावदिया, सोनू व्यास, मुस्तफा स्टेशन वाला, शीतल सेन, अमर सिंह शेखावत, संगीता कांकरिया, हितेश पेमाल, कविता महावर, शाबीर हुसैन, फखरुद्दीन मंसूरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस संगठन मंत्री ने किया। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष व आभार प्रदर्शन नगर निगम उपनेता ने किया।

    ]]>
    Sun, 05 May 2024 21:52:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को BJP अजा मोर्चा पहनाएगा चूड़ी, इमरती देवी के अपमान का लेगा बदला, देखें वीडियो https://acntimes.com/BJP-SC-Morcha-will-wear-bangle-to-MP-Congress-President-Jitu-Patwari https://acntimes.com/BJP-SC-Morcha-will-wear-bangle-to-MP-Congress-President-Jitu-Patwari भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने पत्रकार वार्ता में किया ऐलान

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा ने मप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश झाटव ने उन्हें चूड़ी पहनाकर भाजपा नेत्री इमरती देवी के अपमान का बदला लेने का ऐलान किया है।

    भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जाटव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश जाटव शुक्रवार को रतलाम स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेत्री इमरती देवी के बारे में जो टिप्पणी की है वह मातृशक्ति का अपमान है। यह माफी योग्य नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी जहां भी सभा लेने जाएंगे, वहां मोर्चा द्वारा उन्हें चूड़ी पहनाकर इस अपमान का बदला लिया जाएगा।

    महिलाओं को अपमानित करना कांग्रेस नेताओं की आदत

    भाजपा नेता जाटव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष में अक्ल की कमी है और उनका अपनी जुबान पर भी कंट्रोल नहीं है। उन्होंने भाजपा नेत्री के लिए जो कहा वह अशोभनीय और घोर निंदनीय है। उन्होंने जो कहा वह बोलने में भी शर्मा आती है। ऐसे शब्द बोलने वालों को भाजपा कार्यकर्ता कभी माफ नहीं करेंगे। जाटव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की शुरू से ही महिलाओं को अपमानित करने की आदत रही है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के दौरान राहुल गांधी ने भी कहा था कि वे ‘शक्ति’ से लड़ रहे हैं। भारत में मातृशक्ति को शक्ति माना जाता है और यही हमारी संस्कृति है।

    ‘एक ने अपनी नेता को टंच माल तो दूसरे ने आयटम कहा था’

    अजा मोर्चा के वरिष्ठ नेता जाटव ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने तो मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी पार्टी की नेता को ही टंच माल कहा था वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आयटम कहा था। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, अजा मोर्चा रतलाम के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया, झाबुआ जिला अध्यक्ष जगदीश जाटव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल निन्धाने, थांदला के पार्षद राजू धानक आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Sat, 04 May 2024 00:30:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कलेक्टर राजेश बाथम ने धराड़ में मतदाता जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, मतदान केंद्र का निरीक्षण भी किया, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Collector-Rajesh-Batham-flags-off-voter-awareness-rally-in-Dharad https://acntimes.com/Collector-Rajesh-Batham-flags-off-voter-awareness-rally-in-Dharad एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के ग्राम धराड़ में मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम एवं एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

    रैली धराड़ के मोहल्लों एवं मुख्य चोराहों से होते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर पहुंचकर विसर्जित हुई। इस दौरान एसडीएम त्रिलोचन गौड़, स्वीप नोडल अधिकारी तहसीलदार पिंकी साठे, सहायक नोडल योगेश सरवाड़, नायब तहसीलदार मनोज चौहान, निर्वाचन सुपरवाइजर ग्रामीण विक्रम राठौरसंकुल धराड़ के अमृतलाल जैन कैलाश देवड़ा, राजेंद्र चौहान, रमेश वसुनिया, जनशिक्षक जितेन्द्र डामरस्वीप टीम से सुनील कुमार गौड़, लक्ष्मण मालवीय, आशीष मिश्रा, रीतेश पंवार, अशोक व्यास एवं जनशिक्षा केंद्र के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। सभी ने मतदाताओं को 100 प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया।

    कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

    ग्राम धराड़ पहुंचे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बाथम ने ग्राम में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए स्थापित मतदान केन्द्रों का गहनता के साथ निरीक्षण भी किया। मतदान केन्द्र पर मतदाताओं तथा मतदान कार्मिकों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में एसडीएम तथा तहसीलदार को निर्देशित किया। एसपी लोढ़ा भी मौजूद रहे।

    ]]>
    Wed, 01 May 2024 00:22:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    BJP महिला मोर्चा सम्मेलन : महिला मतदाता जागरूक रहीं तो रतलाम में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे& कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/BJP-Mahila-Morcha-conference-organized-in-Ratlam https://acntimes.com/BJP-Mahila-Morcha-conference-organized-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बहनों के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने बहुत काम किया है, जिससे बहनों का सम्मान बढ़ा है। लाड़ली बहना योजना की राशि जब बहनों के खाते में आती है तो उससे उनका आत्म सम्मान बढ़ता है। सामाजिक सरोकार की दृष्टि रखते हुए भाजपा नेतृत्व ने हमेशा महिलाओं के बारे में चिंतन किया है। हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने आदिवासी समाज से एक हीरा खोज कर निकाला, जो अनीता नागर सिंह चौहान हैं। यह काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ने महिला आरक्षण की व्यवस्था पार्टी के केंद्र में आने से पहले लागू की थी।

    यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। वे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के रंगोली परिसर में आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। मंत्री काश्यप ने कहा कि महिला मतदाताओं की जागरूकता रही तो जीत का एक नया रिकॉर्ड हम बनाएंगे। रतलाम में हम औद्योगिक विकास को गति दे रहे हैं। आने वाले 10 साल में आपके बच्चों को काम के लिए बाहर नहीं जाना होगा। प्रधानमंत्री जी ने 450 करोड़ की लागत के औद्योगिक क्षेत्र का भूमि पूजन किया है। हमें रतलाम से इस सीट को ऐतिहासिक मतों से जीतना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस काम में आप पूरा सहयोग करेंगे।

    हर बार की तरह इस बार भी रतलाम नगर से बंपर जीत दर्ज करेगी भाजपा- कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया

    महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मेरे पिता दिलीपसिंह भूरिया ने लंबे समय तक लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। इस नगर के भाई-बहन का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस नगर को आगे बढ़ाने में भैयाजी का बहुत बड़ा योगदान है। यह छोटी-मोटी चीजों का चुनाव नहीं है, हमारे देश के स्वाभिमान का चुनाव है। मोदी जी ने नारा दिया है कि ‘अबकी बार 400 पार’, जिसे हमें पूरा करना है। भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। बहनों की ताकत है कि वह आगे आ रही है क्योंकि भाजपा पर उन्हें विश्वास है। आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना सहित कई योजनाएं प्रधानमंत्री जी ने दी हैं। मुझे विश्वास है कि हर बार की तरह इस बार भी रतलाम नगर से बंपर वोट से अनीता जी को लोकसभा जिताएंगे। 13 मई को हमें सबसे पहले मतदान करना है।

    रतलाम से हवा का झोंका जाता है जो झाबुआ और अलीराजपुर तक पहुंचता है- अनीता चौहान

    लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के प्रति काम करने का जुनून बहनों में है। हम सभी खुशनसीब हैं कि हमने भाजपा की सदस्यता ली है। रतलाम में मातृशक्ति हर कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। रतलाम से ही हवा का झोंका जाता है जो झाबुआ और अलीराजपुर तक पहुंचता है। भारत को विकसित बनाने के लिए और मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए सबसे पहले हमें वोट देना है और अपने आसपास की सभी बहनों और भाइयों से भी वोट देने का निवेदन करना है।

    भाजपा ने मातृशक्ति के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा- प्रदीप उपाध्याय

    भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि हमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसी लक्ष्य को लेकर आज सभी भाजपा कार्यकर्ता यहां एकत्रित हुए हैं। मातृशक्ति के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने बहुत योजनाएं लागू की हैं और उन्हें धरातल पर उतारा है।

    ये भी रहे मंचासीन

    सम्मेलन में महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनीता कटारिया, रतलाम विधानसभा प्रभारी सोना शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला महामंत्री संगीता चारेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, प्रभारी हरिराम शाह, राखी व्यास, रेखा गौतम, भारती राहोरी, चेतना पाटीदार मंचासीन रही। संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता पाहूजा ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष पूजा बोहरा ने माना।

    'अबकी बार-400 पार’ का लक्ष्य पूरा होगा'

    लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं ग्रामीण विधायक की उपस्थिति में ग्रामीण विधानसभा के चंद्रशेखर आजाद मंडल में सेक्टर बैठक हुई। ग्राम ईसरथुनी और सांवलिया रुण्डी में आयोजित बैठकों में संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सह संयोजक अशोक पण्ड्या, मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, सह प्रभारी लालबहादुर पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

    भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। इससे ‘अबकी बार-400 पार’ का लक्ष्य पूरा होगा। ग्रामीण विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करे। इससे विधानसभा क्षेत्र में जीत का नया रिकॉर्ड बनेगा। बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 30 Apr 2024 23:42:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कांग्रेस के गंभीर आरोप : भाजपा राज में GST से व्यापारियों में दहशत है, चोर के हाथ में चाबी भी दे दी, अब डाकू टैक्स भी लग जाएगा& डॉ. विक्रांत भूरिया https://acntimes.com/Congress-MLAs-allegation-Panic-due-to-GST-in-BJP-rule-now-dacoit-tax-will-also-be-imposed https://acntimes.com/Congress-MLAs-allegation-Panic-due-to-GST-in-BJP-rule-now-dacoit-tax-will-also-be-imposed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस लगातार भाजपा और भाजपा प्रत्याशी को लेकर जुबानी हमले कर रही है। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के बेट डॉ. विक्रांत भूरिया का कहना है कि भाजपा राज में जीएसटी (GST) से दहशत है। पार्टी सत्ता पर काबिज रही तो अब डाकू टैक्स भी लग जाएगा। डॉ. भूरिया का आरोप है कि भाजपा ने चोर के हाथ में ही चाबी सौंप दी है।

    युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भूरिया यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा, संजय कामले, रतलाम प्रभारी मनोज उपाध्याय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया भी मौजूद रहे। मीडिया से मुखातिब विक्रांत भूरिया ने भाजपा प्रत्याशी अनीता सिंह चौहान और उनके पति वन मंत्री तथा उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दो वीडियो दिखाते हुए कहा कि चौहान महिलाओं का अपमान करते हैं। उन्होंने महिला विधायक कलावती भूरिया तक के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया। उनके रिश्तेदार नाबालिग के साथ हुए सामूहिक ज्यादती के मामले में लिप्त हैं।

    आखिर किसने साफ कर दिया कट्ठीवाड़ा का जंगल

    डॉ. विक्रांत ने कहा कि वन मंत्री से पूछिए कि कट्ठीवाड़ा का जंगल किसने खत्म कर दिया। क्या इसमें उनके परिवार के लोग लिप्त नहीं हैं। अलीराजपुर में तो अभी से ही ठेके होने लगे हैं कि भाजपा के जीतते ही किस जंगल को साफ करने का ठेका कौन लेगा। अलीराजपुर जिधर देखो उधर इन्हीं की और इनके परिवार की जमीनें हैं। हर तरफ माफिया का कब्जा है। इन दिनों दिनों भ्रष्टाचारी सिर्फ दो जगह ही नजर आते हैं, जेल में और भाजपा में।

    अपने क्षेत्र के गांव का रिजल्ट 12 प्रतिशत

    डॉ. भूरिया ने कहा कि अलीराजपुर क्षेत्र में वन मंत्री और उनके परिवार का आतंक है। भूरिया ने डॉ. नागर का बंदूकधारियों के साथ का एक फोटो दिखाते हुए कहा कि- वन मंत्री कहते हैं कि उन्हें गनधारी की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके गांव में अनेक गनधारी मौजूद हैं। उनके क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ाई होती, वे गोदाम बने हुए हैं। शिक्षा को लेकर कुछ नहीं किया। उनके अपने गांव डोबलाझीरा की बोर्ड कक्षा का रिजल्ट महज 12 फीसदी आया है।

    आदिवासी और गरीबों का भी कर रहे अपमान

    भूरिया ने कहा भाजपा भी आदिवासी, ओबीसी, राजपूत समाज और दलितों का अपमान करती है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम गरीबों को फोकट में राशन दे रहे हैं। जबकि सच यह है कि हमने रोजगार मांगा और आप वह नहीं दे सके। हमें फोकट में राशन नहीं, रोजगार दीजिए। भाजपा ने दक्षिण में तो उस व्यक्ति को टिकट दे दिया जिसके 1000 अश्लील वीडियो हैं। भाजपा कार्यकर्ता अपना ही भविष्य में पार्टी में सुरक्षित नहीं मनाते, क्योंकि उसमें दूसरे ही लोग इतने आ चुके हैं। भाजपा अब भारतीय जनता पार्टी नहीं, भर्ती जनता पार्टी बन गई है। भाजपा सरकार ने दो मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया, ताकि वे चुनाव में काम नहीं कर सकें। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। भाजपा संविधान बदलना चाहती है इसलिए इस बार 400 पार का नारा लगा रही है लेकिन उसको 200 सीट मिलना भी मुश्किल है। रतलाम लोकसभा सीट भाजपा के हाथों में सुरक्षित नहीं रहेगी।

    अक्षय बम पर 307 धारा लगाई, डारा-धमकाया भी

    इंदौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेकर भाजपा ज्वाइन होने पर डॉ. भूरिया एवं प्रदेश सह प्रभारी इंदौरा ने कहा कि अक्षय के सालों पुराने एक केस में धारा 307 बढ़ा कर उन्हें डराया-धमकाया गया। हालांकि, किसी के कांग्रेस से भाजपा में जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि जो भी जाता है अलेका जाता है, कार्यकर्ता नहीं। जो एक बार बिका है, वह दूसरी बार भी बिक सकता है।

    कांग्रेस की घोषणाएं दोहराईं

    कांग्रेस नेता डॉ. भूरिया ने कहा भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए। मगर कांग्रेस अपनी घोषणाओं पर खरी उतरेगी। भूरिया ने घोषणाएं दोहराते हुए कहा कि- 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं जिन्हें भरा जाएगा। युवाओं को 1 लाख रुपए तक की नौकरी दी जाएगी। भाजपा ने कहा कि लाड़ली बहनों को हर माह 3 हजार रुपए देगी लेकिन नहीं दिए गए, कांग्रेस उन्हें 8500 रुपए के लाभ देगी। किसानों का कर्ज माफ होगा। हर व्यक्ति का 25 लाख रुपए स्वास्थ्य बीमा होगा। पलायन करने वालों का भी 10 लाख रुपए का आकस्मिक बीमा दिया जाएगा। लोगों की सुरक्षा की गारंटी होगी। देश में न्याय का राज स्थापित होगा।

    ]]>
    Mon, 29 Apr 2024 21:50:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    उल्टे बांस बरेली ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक विक्रांत भूरिया जिस रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की कर रहे बात उसी की पहचान जाहिर करने का दर्ज हो गया केस https://acntimes.com/Case-registered-against-Congress-state-president-Jitu-Patwari-and-Jhabua-MLA-Vikrant-Bhuria https://acntimes.com/Case-registered-against-Congress-state-president-Jitu-Patwari-and-Jhabua-MLA-Vikrant-Bhuria एसीएन टाइम्स @ झाबुआ । चुनाव के दौरान तुम डाल-डाल हम पात-पात वाली कहावत के उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस नेता सामूहिक ज्यादती का शिकार जिस बालिका को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं, उसी की पहचान उजागर करने के आरोप में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के विरुद्ध केस दर्ज हो गया है।

    कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध प्रकरण जोबट पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। पुलिस ने संगीता पति मुकेश बघेल (27) निवासी ग्राम पलासदा की शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया को आरोपी बनाया है। अलीराजुपर एसपी राजेश व्यास ने एसीएन टाइम्स को बताया महिला द्वारा 28 अप्रैल को जोबट थाने पर एक शिकायत की गई थी। इसके चलते मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी और झाबुआ विधायक डॉ. भूरिया के खिलाफ भादंवि की धारा 228ए, 23 पाक्सो एक्ट, 74 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    यह है आरोप

    एसपी के अनुसार शिकायत में उल्लेख किया गया है कि 28 अप्रैल (रविवार) को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच मप्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी तथा झाबुआ विधायक भूरिया अलीराजपुर जिले के दौर पर प्रचार हेतु गए थे। इस दिन दोनों नेता अपने साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को मानसिक रूप से दबाव देकर प्रताड़ित किया। पीड़िता के घर काफी संख्या में लोगों को ले जाने से उसकी पहचान उजागर हुई। इतना ही नहीं दोनों ने नेताओ ने अपने ट्विटर (X) एकाउंट पर पीड़िता के घर एवं परिवारजन के फोटो भी अपलोड किए। इस तरह उनके द्वारा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया गया है। बता दें कि डॉ. विक्रांत भूरिया रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पुत्र हैं और उनके समर्थन में लगातार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

    ]]>
    Mon, 29 Apr 2024 19:41:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पहले भी लग चुका झटका ! दैनिक भास्कर समूह अडाणी ग्रुप को 7 हजार करोड़ में बेचने वाला था DB पॉवर, पत्रकारों के प्रयास पर लेबर कोर्ट ने लगा दी थी डील पर रोक https://acntimes.com/Dainik-Bhaskar-group-has-already-suffered-a-setback-due-to-Indore-journalists https://acntimes.com/Dainik-Bhaskar-group-has-already-suffered-a-setback-due-to-Indore-journalists इंदौर के पत्रकार तरुण भागवत और अरविंद तिवारी के प्रयासों को मिली थी सफलता

    एसीएन टाइम्स @ इंदौर । दैनिक भास्कर समूह को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के हालिया आदेश से पहले इंदौर के कर्मचारी भी बड़ा झटका दे चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अपने पत्रकारों व कर्मचारियों से मजदूरों से भी दोयम दर्जे का व्यवहार करते हुए उनका हक मारने वाले दैनिक भास्कर अखबार प्रबंधन को इंदौर संस्करण के दो पत्रकार धूल चटा चुके हैं। उनके प्रयासों के चलते ही लेबर कोर्ट ने दैनिक भास्कर समूह द्वारा अपनी डीबी पॉवर कंपनी को 7 हजार करोड़ में अडाणी ग्रुप को बेचने पर रोक लगा दी थी।

    अन्य मीडिया संस्थानों की ही तरह दैनिक भास्कर समाचार पत्र के अनेक कर्मचारी भी मजीठिया वेज बोर्ड के अनुसार अपने बकाया वेतन के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इसमें इंदौर संस्करण के पत्रकार भी शामिल हैं। मजीठिया वेज बोर्ड के अनुसार वेतन नहीं देने पर इंदौर संस्करण के पत्रकारों तरुण भागवत और अरविंद तिवारी ने भी समूह की हर आर्थिक गतिविधि पर नजर रखी। इसी दौरान पत्रकारद्वय को पता चला कि भास्कर समूह द्वारा अपने डीबी पॉवर को 7 हजार करोड़ रुपए में अडाणी ग्रुप को बेचने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार डील पक्की हो चुकी थी।

    2014 से कर रहे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना

    दैनिक भास्कर सहित अन्य मीडिया संस्थानों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की साल 2014 से जानबूझकर लगातार अवमानना की जा रही है। मजीठिया वेज बोर्ड के अनुसार वेतन का भुगतान नहीं करने पर पत्रकार भागवत और तिवारी ने लेबर कोर्ट से उक्त डील रद्द करने का आग्रह किया। इसमें सफलता मिली और लेबर कोर्ट ने भास्कर समूह द्वारा अडाणी ग्रुप को डीबी पावर कंपनी बेचने की डील पर रोक लगा दी।

    पिटीशन में लेबर कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल

    7 हजार करोड़ की डील पर रोक लगने से भास्कर समूह ने पत्रकारों की कैविएट दायर होने के बावजूद हाई कोर्ट में झूठे कथन देकर कर हाई कोर्ट को गुमराह कर लेबर कोर्ट के स्टे पर अस्थायी स्टे ले हासिल कर लिया। बता दें कि, भास्कर समूह ने ऐसा उन पत्रकारों के साथ किया जो अपनी कलम से दैनिक भास्कर अखबार में रोजाना ऐसे ही कारनामों की बखिया उघाड़ते थे। दैनिक भास्कर ने पत्रकारों के हक में आदेश होना इतना नागवार गुजरा कि उसने हाईकोर्ट में दायर की गई अपनी पिटीशन में लेबर कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ अमर्यादित भाषा तक का इस्तेमाल किया।

    पत्रकार खुद कर रहे अपनी पैरवी, आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की गुहार लगाई

    मामले में पत्रकारों ने स्वयं पैरवी करते हुए भास्कर समूह के न सिर्फ मालिकों पर हाई कोर्ट को गुमराह करने व शपथ-पत्र पर झूठे कथन प्रस्तुत करने की शिकायत की अपितु इसके लिए प्रबंधन के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की गुहार भी लगाई। इन पत्रकारों की मानें तो दैनिक भास्कर समूह के कर्ताधर्ताओं का यह कृत्य आईपीसी के तहत दण्डनीय अपराध है। इसमें दोष सिद्ध होने पर 7 साल तक की जेल और कड़ा आर्थिक जुर्माना, दोनों हो सकता है।

    यह भी पढ़ें... मजीठिया वीरों की जीत : मप्र हाईकोर्ट में दैनिक भास्कर व राजस्थान पत्रिका प्रबंधन को बड़ा झटका, लेबर कोर्ट द्वारा बकाया वेतन भुगतान के आदेश के विरुद्ध दायर याचिकाएं खारिज

    ]]>
    Mon, 29 Apr 2024 00:32:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मजीठिया वीरों की जीत : मप्र हाईकोर्ट में दैनिक भास्कर व राजस्थान पत्रिका प्रबंधन को बड़ा झटका, लेबर कोर्ट द्वारा बकाया वेतन भुगतान के आदेश के विरुद्ध दायर याचिकाएं खारिज https://acntimes.com/Victory-of-Majithia-heroes-Shock-to-Dainik-Bhaskar-and-Rajasthan-Patrika-management-in-MP-High-Court https://acntimes.com/Victory-of-Majithia-heroes-Shock-to-Dainik-Bhaskar-and-Rajasthan-Patrika-management-in-MP-High-Court एसीएन टाइम्स @ डेस्क । मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका प्रबंधन को बड़ा झटका लगा है। मजीठिया वेजबोर्ड के अनुसार बकाया वेतन-भत्तों के भुगतान के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे कर्मचारियों को होईकोर्ट के फैसले से बड़ी राहत मिली है। समाचार पत्र समूहों द्वारा कर्मचारियों के पक्ष में लेबर कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के विरुद्ध को याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने प्रबंधन के कई तर्कों को भी अमान्य कर दिया है।

    सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद से देशभर के विभिन्न न्यायालयों में मजीठिया वेजबोर्ड के अनुसार वेतन-भत्तों के भुगतान के लिए मीडिया संस्थानों के विरुद्ध उनके कर्मचारियों के प्रकरण विचाराधीन हैं। भुगतान से बचने के लिए मीडिया संस्थानों द्वारा तरह-तरह की जुगत भिड़ाई जा रही हैं। ऐसे ही मामलों में दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका प्रबंधन को मप्र उच्च न्यायालय में जोर का झटका लगा है। दरअसल, होशंगाबाद की लेबर कोर्ट द्वारा कई कर्मचारियों को मजीठिया वेजबोर्ड के अनुसार बकाया राशि के भुगतान के आदेश जारी गए हैं। इसके भुगतान से बचने के लिए प्रबंधन द्वारा लेबर कोर्ट के आदेश के विरुद्ध अपील की गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में समाचार पत्र प्रबंधन द्वारा मजीठिया वेजबोर्ड के हिसाब से बकाया राशि का भुगतान रोकने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडों को भी गलत ठहराया है। कोर्ट के अनुसार कम वेतन पर काम कराना बेगार है।

    इन बिंदुओं के आधार पर बकाया भुगतान पर रोक लगाने की मांग की थी

    मजीठिया वेजबोर्ड से जुड़े लेबर कोर्ट के फैसलों के विरुद्ध दायर याचिका की सुनवाई हाईकोर्ट के जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने दी। उन्होंने समाचार पत्र प्रबंधन द्वारा उठाए गए मुद्दों का सिलसिलेवार निराकरण कर याचिकाओं को खारिज करते हुए होशंगाबाद लेबर कोर्ट के के आदेश को यथावत रखा है। दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका प्रबंधन द्वारा अपनी याचिकाओं में कर्मचारियों के क्लेम रेफरल, 20जे के डिक्लेरेशन, इसे बाद के प्रश्न में शामिल नहीं किए जाने, कर्मचारियों को प्रबंधकीय और सुपरवाइजरी प्रकृति का बताए जाने संबंधी मुद्दों को उठाते हुए लेबर कोर्ट के आदेश व उसके अधीन जारी बकाया वेतन वसूली की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

    20जे के डिक्लेरशन पर प्रबंधन का तर्क

    समाचार प्रबंधनों की ओर से अपनी याचिका में तर्क दिया गया कि 20जे के डिक्लेरेशन को वाद के प्रश्न में शामिल नहीं किया गया था फिर भी श्रम न्यायालय ने इस पर अपनी राय कैसे दी? प्रबंधन का कहना था कि कर्मचारी ने पहले तो 20जे पर अपने हस्ताक्षर होने से इंकार किया लेकिन जब प्रबंधन द्वारा डिक्लेरेशन हस्ताक्षर विशेषज्ञ के पास भेजने की मांग की गई तो उसने स्वीकार किया कि हस्ताक्षर उसी के हैं जो धोखे से लिए गए हैं परंतु कर्मचारी ने इसके समर्थन में कोर्ट में कोई साक्ष्य नहीं दिया। प्रबंधन का कहना था कि साक्ष्य अधिनियम की धारा 101, 102 के अनुसार हस्ताक्षर धोखे से कराए जाने की बात साबित करने की जिम्मेदारी कर्मचारी की थी। 

    'हस्ताक्षर धोखे से नहीं लिए, यह साबित करना प्रबंधन की जिम्मेदारी'

    20जे के मुद्दे को लेकर जस्टिस अहलूवालिया ने स्पष्ट किया कि यह सही है कि कर्मचारी ने 20जे के डिक्लेरेशन के बारे में अपनी प्लीडिंग में नहीं बताया, न ही श्रम न्यायालय ने इस वाद के प्रश्न में इसे शामिल किया। परंतु याचिकाकर्ता (प्रबंधन) ने श्रम न्यायालय में 20जे को अपने बचाव के लिए इस्तेमाल किया। इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि श्रम न्यायालय ने इसे वाद के प्रश्न में शामिल किया या नहीं। जस्टिस अहलूवालिया ने साक्ष्य अधिनियम की धारा 111 के हवाले से कहा कि दोनों पक्षों में से जो Active Confidance की स्थिति में हो वह ये साबित कर सकता है कि हस्ताक्षर सद्भावना से किए गए हैं। इस मामले में नियोजक (प्रबंधन) एक्टिव कांफीडेंस की स्थिति में था और वही यह साबित कर सकता था कि हस्ताक्षर धोखे से नहीं, सद्भाव से कराए गए हैं। यानी, प्रबंधन को अपने कर्मचारी को मजीठिया वेजबोर्ड की अनुशंसाओं के बारे में बताना था और यह भी स्पष्ट करना था कि मजीठिया वेज बोर्ड के अधीन मिलने वाले वेतन तथा उसे मिल रहे मौजूदा वेतन में कितना अंतर है। ऐसा कुछ भी रिकॉर्ड पर नहीं है कि कर्मचारियों को मजीठिया वेज बोर्ड की अनुशंसाओं के बारे में जानकारी दी गई थी।

    न्यायालय ने यह भी दिया तर्क

    जस्टिस अहलूवालिया ने अपने आदेश में लाडली पार्षद जायसवाल विरुद्ध करनाल डिस्टलरी के रिपोर्टेड निर्णय का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि अनुबंध अधिनियम की धारा 16 में अनुचित प्रभाव का उपयोग करके अनुबंध करने के बारे में बताया गया है। जब एक व्यक्ति दूसरे की इच्छा को प्रभावित करने की स्थिति में होता है तो यह साबित करने की जिम्मेदारी उस व्यक्ति पर होती है जो प्रभावित करने की स्थिति में होता कि वह अनुबंध अनुचित प्रभाव का उपयोग कर नहीं किया गया है। इसके चलते 20जे के डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर स्वैच्छिक किए गए हैं, यह साबित करने कि जिम्मेदारी याचिकाकर्ता अर्थात अखबार प्रबंधन की है। कोर्ट का मानना है कि याचिकाकर्ता इस मामले में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में असफल रहा। याचिककर्ता 20जे के डिक्लेरेशन पर कर्मचारी को श्रम न्यायालय में क्रॉस एक्जामिन कर चुका है।

    कम वेतन पर सहमति देने पर सवाल भी किया

    जस्टिस अहलूवालिया ने कम वेतन पाने वाले द्वारा ज्यादा वेतन नहीं लेने के लिए सहमत होने संबंधी बात पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ज्यादा वेतन प्राप्त कर सकता है, वो कम वेतन पर अपनी सहमति कैसे देगा? जस्टिस अहलूवालिया ने मिनिमम वेज एक्ट और वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट का हवाला भी दिया और कहा कि कर्मचारी को उचित वेतन नहीं तो कम से कम न्यूनतम वेतन प्राप्त करने का अधिकार है। उसे किसी भी तरह से सीमित नहीं किया जा सकता। उन्होंने मजीठिया मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला भी दिया कि 20जे के प्रावधान से यह अर्थ नहीं लगाया जा सकता है कि नियोक्ता एक घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करा लेने भर से मजीठिया वेज बोर्ड लागू करने से बच जाएगा। जस्टिस अहलूवालिया ने गुजरात उच्च न्यायालय के निर्णय के हवाले से कहा कि न्यूनतम वेतन से कम या वेज बोर्ड की अनुशंसाओं से कम वेतन पर काम कराना बेगार की श्रेणी में आता है। यह संविधान के अनुच्छेद 23 का भी उल्लंघन है। इस अनुच्छेद के हिसाब से 20जे को संवैधानिक नहीं माना जा सकता है।

    कार्य के आधार पर तय होगा कर्मचारी का प्रबंधक या सुपरवाइजर होना

    मजीठिया वेज बोर्ड लागू करने से बचने के लिए प्रबंधन ने हर कर्मचारी को प्रबंधकीय या सुपरवाइजर प्रवृत्ति का बता रहा है, चाहे वह पत्रकार हो, रिसेप्शनिस्ट हो या फिर प्यून। इसे लेकर भी जस्टिस अहलूवालिया ने टिप्पणी की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के हवाले से कहा कि किसी भी कर्मचारी के प्रबंधक या सुपरवाइजर के रूप में नियुक्ति का प्रश्न उसके द्वारा किए जा प्रमुख कार्यों के आधार पर तय होगा। किसी को प्रबंधक या सुपरवाइजर तब माना जाएगा जबकि उसे नियुक्ति और प्रमोशन करने के अधिकार प्राप्त हों। चूंकि सारे दस्तावेज नियोक्ता के पास होते हैं, ऐसे में सुपरवाइजर या प्रबंधकीय कार्य को सिद्ध करने का दायित्व भी उसी पर है। साक्ष्य अधिनियम की धारा 122 के अनुसार भी जिस व्यक्ति की अभिरक्षा में प्रमाण है यदि वह उसे प्रस्तुत नहीं करता है तो कोर्ट को यह मानने का अधिकार है यदि वे प्रमाण प्रस्तुत किए जाते तो वे उसी के खिलाफ होते।

    इन मांगों को भी कर दिया खारिज

    समाचार पत्र प्रबंधन द्वारा याचिका में हर यूनिट के टर्नओवर के आधार पर संस्थान की श्रेणी तय किए जाने की मांग की गई थी। साथ ही सी-फॉर्म जमा करने के पहले 15 दिन का नोटिस नहीं दिए जाने और उप श्रमायुक्त के मजीठिया के मामले लेबर कोर्ट ट्रांसफर करने के अधिकार पर भी सवाल उठाए गए थे। इन सभी को जस्टिस अहलूवालिया ने खारिज कर दिया। हाईकोर्ट का यह फैसला तमाम कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देने वाला है जो विगत कई वर्षों से मजीठिया वेज बोर्ड के अनुसार वेतन-भत्तों को लागू करने और उसके एरियर के भुगतान के लिए कानूनी लड़ाई कर रहे हैं।

    ]]>
    Sun, 28 Apr 2024 17:59:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रेम प्रसंग में हत्या : जिलाबदर गुंडे राहुल उर्फ बम का अपहरण कर घोंट दिया गला, शव फोरलेन पर फेंका, 4 आरोपी गिरफ्तार https://acntimes.com/4-accused-of-murder-of-Ratlams-District-Collector-goon-Rahul-alias-Bam-arrested https://acntimes.com/4-accused-of-murder-of-Ratlams-District-Collector-goon-Rahul-alias-Bam-arrested रतलाम के युवक की हत्या का धार पुलिस ने किया खुलासा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला बदर किए गए रतलाम के जिलाबदर गुंडे राहुल उर्फ बबलू बैरागी उर्फ बम की हत्या का खुलासा धार पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मामले में रतलाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोप है कि उन्होंने प्रेम प्रसंग के चलते पहले राहुल का अपहरण किया और गला घोंटकर हत्या कर शव फोरलेन पर फेंक दिया।

    धार पुलिस के अनुसार 24 अप्रैल को रतलाम-इंदौर फोरलेन पर कानवन थाना अन्तर्गत ग्राम खजूरिया रोड किनारे एक युवक की लाश मिली थी। उसके शरीर पर चोंट के निशान थे। कानवन पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने एडीशनल एसपी डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार के निर्देशन और कानवन थाना प्रभारी रामसिंह राठौर के नेतृत्व में जांच दल गठित किया। जांच में मृतक की शिनाख्त रतलाम निवासी राहुल उर्फ बबलू बैरागी उर्फ बम पिता हीरादास बैरागी के रूप में हुई।

    पहले लड़की को भगा कर ले गया, पिता लड़की को वापस ले आए तो धमकाने लगा

    पुलिस ने घटनास्थल के आसपास स्थित ढाबों और होटलों के सीसीटीवी फुटेज चैक किए और मुखबिर नेटवर्क भी सक्रिय किया। पड़ताल में पता चला कि राहुल बैरागी उर्फ बम दयाराम उर्फ भुरू पिता फतेहचन्द गवली की लड़की को भगा कर ले गया था। भुरू और साथी लड़की को कुछ ही दिनों में वापस ले आए थे। इसकी रंजिश को लेकर राहुल बैरागी दयाराम उर्फ भुरू को धमकियां देने लगा।

    न्यायालय से पुलिस रिमांड पर सौंपने के हुए आदेश

    दयाराम उर्फ भुरू ने अपने साथी अमर उर्फ कालू सोनी निवासी रतलाम, राजेन्द्र उर्फ राहुल गवली निवासी रतलाम तथा दीपक उर्फ़ दीपू पिता प्रकाश टांक निवासी रतलाम के साथ मिलकर साजिश रची और राहुल उर्फ बम का अपहरण कर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसका शव फोरलेन किनारे फेंक दिया था। धार पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड के लिए सौंपने के आदेश हुए। बता दें कि राहुल उर्फ बम उर्फ बबलू आदतन आरोपी होकर उसे कलेक्टर द्वारा कुछ समय पूर्व ही जिलाबदर किया था।

    ये आरोपी हुए गिरफ्तार

    1. दयाराम उर्फ भुरू राठौर पिता फतेहचन्द राठौर, निवासी रतलाम
    2. अमर उर्फ कालू पिता गोविन्द सोनी, निवासी रतलाम
    3. राजेन्द्र उर्फ राहुल पिता शान्तिलाल गवली, निवासी रतलाम
    4. दीपक पिता प्रकाश टाक (दीपू टांक ) निवासी, रतलाम

    सराहनीय भूमिका

    अंधे क़त्ल का पर्दाफाश करने में एसडीपीओ शेरसिंह भूरिया एवं कानवन थाना प्रभारी निरीक्षक रामसिंह राठौर, उप निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, यशवंत योगी, अजय वर्मा, सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश पंवार, राजेन्द्रसिंह ठाकुर, मोहन जाट, प्रधान आरक्षक रामेन्द्रसिंह चौहान, कुलदीप, अमित पाठक, भारत, आरक्षक नवीन राठौङ, आरक्षक संजय शिवहरे, शाहरुख खान, दिनेश ओहरी, अजयपाल सिंह, गजेन्द्र (थाना कानवन), सायबर सेल के प्रधान आरक्षक सर्वेश, प्रशांत, शुभम तथा थाना डीडीनगर रतलाम के आरक्षक बिल्लरसिंह कटारिया व पवन जाट का विशेष योगदान रहा।

    ]]>
    Sun, 28 Apr 2024 00:28:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम कलेक्टर का निर्देश : चैक पोस्ट पर हर वाहन चैक करें और संदेहास्पद वस्तु पर कार्रवाई करें, लेकिन कोई अनावश्यक परेशान न हो https://acntimes.com/Ratlam-Collector-inspected-the-check-post-directed-to-check-every-vehicle https://acntimes.com/Ratlam-Collector-inspected-the-check-post-directed-to-check-every-vehicle प्रतापगढ़ और मंदसौर जिले से लगी चैकपोस्ट का कलेक्टर राजेश बाथम ने किया निरीक्षण

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम ने शनिवार को जिले से लगने वाली सीमाओं पर स्थापित की गई चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले की अंतर राज्य तथा अंतर जिला सीमाओं पर चैक पोस्ट स्थापित की गई हैं जहां स्थैतिक निगरानी दल तथा फ्लाइंग स्क्वाड निरंतर नजर रख रहे हैं। कलेक्टर के साथ एसपी  राहुल कुमार लोढ़ा, अपर कलेक्टर आर. एस. मण्डलोई तथा अन्य अधिकारी भी थे।

    कलेक्टर बाथम ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से लगने वाली सुखेड़ा चैक पोस्ट एवं पिपलौदा के आगे जालंधरखेड़ा तथा मंदसौर जिले से लगने वाली माननखेड़ा चैक पोस्ट का निरीक्षण किया। यहां तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल को निर्देशित किया कि गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की सघन चैकिंग की जाए परंतु अनावश्यक रूप से कोई व्यक्ति परेशान नहीं हो। कोई भी संदेहास्पद वस्तु या सामग्री पाई जाने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए और नियम अनुसार दस्तावेजी कार्रवाई की जाए। तैनात निगरानी दल सतर्कता तथा गंभीरता के साथ कार्य करें।

    कलेक्टर द्वारा सभी चैक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा की स्थापना, रात्रि में उचित प्रकाश व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देशित किया गया। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा भी पुलिस बल को आयोग के निर्देश अनुसार की जाने वाली कार्रवाइयों के संबंध में दिशा निर्देशित किया गया।

    ]]>
    Sat, 20 Apr 2024 22:03:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मतदान के लिए ऐसा जुनून ! सिर्फ एक घंटे में हो गया शत&प्रतिशत मतदान, जानिए& कहां हैं इतने जागरूक मतदाता क्या सोचते हैं अपने इस अधिकार के बारे में https://acntimes.com/Such-passion-for-voting-100-Percent-voting-took-place-in-just-one-hour https://acntimes.com/Such-passion-for-voting-100-Percent-voting-took-place-in-just-one-hour एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बनने का उत्साह..., मतदान केंद्र पर निर्वाचन रूपी महायज्ञ में आहुति देने के लिए लगी मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार... और सभी में उन्हें मिले सबसे अहम् अधिकार का जोश देखते ही बन रहा था। पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने का मौका पाने वालों के चेहरे की खुशी माहौल में उत्साह भर रही थी। यह निर्वाचन आयोग, स्थानीय प्रशासन और प्रेरकों से मिली समझाइश और मतदाताओं की अपनी जागरूकता का ही असर था कि महज एक घंटे के भीतर ही शत-प्रतिशत मतदान हो गया।

    यह नजारा था रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के रतलाम शहर विधानसभा में स्थित सीएम राइज शासकीय विनोबा स्कूल में बने पोलिंग बूथ का। बूथ की व्यवस्थाएं भी ऐसी कि वहां आने वाला हर व्यक्ति मतदान कर के जब वापस लौटे तो सुकून और अपने महत्वपूर्ण कर्त्तव्य को निभाने का सुखद अहसास हो। यहां तक खबर पढ़ने के बाद आपके जेहन में यह सवाल जरूर उठा हो कि रतलाम संसदीय क्षेत्र में अभी तो निर्वाचन है ही नहीं, तो फिर यह मतदान कैसा?

    दरअसल, निर्वाचन आयोग सहित सभी स्तरों पर शत-प्रतिशत मताधिकार के प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए चलाए जा रहे स्वीप प्लान के तहत आयोग और जिला निर्वाचन विभाग के साथ ही विभिन्न स्तरों पर जागरूकता लाने वाली गतिविधियां की जा रही हैं। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम भी इसे लेकर काफी संजीदा हैं।

    सीएम राइज विनोबा स्कूल में बना पोलिंग बूथ

    इसी के मद्देनजर सीएम राइज विनोबा स्कूल की स्वीप प्लान प्रभारी मीनाक्षी अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदाताओं और मतदान का महत्व समझाने के लिए छद्म मतदान गतिविधि प्लान की। विद्यालय का ध्येय वाक्य भी 'नींव की ईंट' है। यानी जैसी नींव होगी वैसी ही इमारत होगी। इसलिए उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पहले पूरी प्रक्रिया भी समझाई। इवेंट की खास बात यह रही कि कई चुनावों में मतदान दलों में शामिल रह चुके यहां के शिक्षकों ने छद्म मतदान गतिविधि को भी वैसे ही संपन्न कराया जैसी चुनाव के दौरान वास्तविक मतदान में होता है। प्राचार्य संध्या वोरा माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका में नजर आईं तो उप प्राचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गजेंद्र सिंह राठौर रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में। अन्य दलों में सहयोगियों के रूप में शिक्षक मंडल के मंजुलिका खरे, प्रहलाद बैरागी, हिना शाह, भावना रावत, सुनीता पंवार, कमलेश बैरागी, हर्षिता सोलंकी, राजाराम सेकवाड़िया, अमन सिंह राठौर आदि शामिल रहे।

    मतदान दल और राजनीतिक दल के अभिकर्ता भी

    मतदान दल भी बनाया गया जिसमें संस्था की स्वीप प्लान प्रभारी शिक्षक मीनाक्षी अग्रवाल ने पीठासीन अधिकारी थीं। उनके सहयोगियों के रूप में कक्षा 12वीं के विद्यार्थी शामिल रहे जिनमें अनुज पिता बद्रीलाल को पी-1, अनुज सोलंकी को पी-2 तथा जीवराज को पी-3 की जिम्मेदारी निभाई। सुरक्षाकर्मी वरदीचंद कटारिया तथा रेशमा, अनिल खराड़ी, श्याम सोलंकी भी सुरक्षा सहित अन्य कार्यों में लगाए गए। मतदान दल ने मतदान के लिए प्रकोष्ठ बनाया तो विद्यार्थियों ने ईवीएम के लिए कंट्रोल यूनिट (CU) का मॉडल तैयार किया। असली मतदान केंद्र की ही तरह यहां भी बोर्ड पर लोकसभा क्षेत्र का नाम, मतदान केंद्र क्रमांक, महिला एवं पुरुष सहित कुल मतदाताओं की संख्या आदि सबकुछ प्रदर्शित किया गया था। राजनीतिक दलों के अभिकर्ता के रूप में छात्र प्रणव पंड्या, पंकज पीवल और कमलेश निनामा मौजूद रहे।

    ऐसे चला मतदान, गलत मतदाता पर अभिकर्ता ने ली आपत्ति

    मतदान केंद्र के बाहर छात्र और छात्राओं (मतदाता) की अलग-अलग कतारें लगाई गईं जो मतदाता पर्ची लेकर पहुंचे थे। मतदाता बने विद्यार्थी एक-एक कर अंदर दाखिल हुए। मतदानकर्मी पी-1 ने आयोग द्वारा मान्य पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि 14 पहचान-पत्र में से कोई एक) चैक कर मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि संबंधित का नाम पुकार कर की। इसके बाद पी-2 ने मतदाता की उंगली पर अमिट स्याही (सांकेतिक) लगाई और मतदाता रजिस्टर में दर्ज कर पर्ची जारी की।

    पी-3 ने मतदान प्रकोष्ठ खाली होने पर बैलेट पेपर जारी किया और कंट्रोल यूनिट का बटन दबाकर मतदान के लिए आगे भेज दिया। मतदाताओं ने छद्म ईवीएम पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के सामने का बटन दबाकर मतदान किया और खुशी-खुशी बाहर आ गए। इस दौरान एक गलत मतदाता भी पहुंचा लेकिन अभिकर्ता ने उसे पहचान लिया और आपत्ति दर्ज कराई। पीठीसीन अधिकारी मीनाक्षी अग्रवाल ने जांच और पुष्टि के बाद उसे बूथ से बाहर कर दिया। इस तरह करीब 1 घंटे के दौरान सभी 25 मतदाताओं ने मतदान किया जो 100 फीसदी रहा।

    'मतदान करना बहुत आसान, बड़ों को भी करने के लिए कहेंगे'

    स्वीप गतिविधि के सहभागी बने विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। खासकर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने का तरीका जानने वालों ने कहा कि मतदान करना बहुत ही आसान है। अब उन्हें अपनी उम्र 18 वर्ष होने का इंतजार है जब वे भी मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। हम अपने परिवार ही नहीं बल्कि आसपास के सभी बड़े लोगों से भी अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए कहेंगे। हम उन्हें बताएंगे कि हमारा वोट कितना कीमती है और हमें संविधान ने कितना बड़ा अधिकार दिया है और कितनी तकत होती है। पार्षद, विधायक और सांसद आदि हमारे वोटों से ही चुने जाते हैं। केवल एक वोट से भी सरकार बन और हट सकती है। हम बड़े होकर वोट जरूर डालेंगे।

    ]]>
    Fri, 19 Apr 2024 13:38:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इतिहासकार एवं शिक्षक नरेंद्रसिंह पंवार साहित्य, सांस्कृतिक, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में दिए योगदान के लिए 19 अप्रैल को उज्जैन में होंगे सम्मानित https://acntimes.com/Historian-and-teacher-Narendra-Singh-Panwar-will-be-honored-in-Ujjain-on-19-April https://acntimes.com/Historian-and-teacher-Narendra-Singh-Panwar-will-be-honored-in-Ujjain-on-19-April एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले के शिक्षक और साहित्यकार नरेंद्रसिंह पंवार (गढ़ी भैंसोला) 19 अप्रैल 2024 को उज्जैन में आयोजित समारोह में सम्मानित होंगे। पंवार को उनके साहित्य, संस्कृति, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

    लाल बहादुर शास्त्री गुप्र ऑफ इंस्टिट्यूशन इंदौर द्वारा 19 अप्रैल को शाम 6.30 से रात 8.30 बजे तक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विक्रमादित्य होटल में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि विक्रमादित्य विधित परिषद के संचालक और अश्विनी रिसर्च सेंटर के चेयरमैन डॉ. आर. सी. ठाकुर होंगे। अध्यक्षता लाल बहादुर शास्त्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के सलाहकार करेंगे। इसमें रतलाम निवासी नरेंद्रसिंह पंवार को सम्मानित किया जाएगा। पंवार को ईष्ट मित्रों ने अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी।

    ]]>
    Thu, 18 Apr 2024 23:47:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ा बयान : भाजपा सरकार ने चोर के हाथ में चाबी देने का काम किया, लुटेरे और डाकू भी मंत्री बनकर खुद पर कर रहे नाज़& डॉ. विक्रांत भूरिया https://acntimes.com/Congress-MLA-Dr-Vikrant-Bhuria-made-serious-allegations-against-MP-CM-and-Forest-Minister https://acntimes.com/Congress-MLA-Dr-Vikrant-Bhuria-made-serious-allegations-against-MP-CM-and-Forest-Minister एसीएन टाइम्स @ जोबट रतलाम-झाबुआ लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के विधायक पुत्र कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया ने फिर बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि देश में आज लुटेरे-डाकू भी अपने आप पर नाज़ कर रहे हैं। वे मंत्री-संत्री बन रहे हैं। ऐसा कलयुग आ गया है। भाजपा कहती है भ्रष्टाचार जीरो प्रतिशत हो गया है जबकि भ्रष्टाचारी भाजपा में हैं, बाकी बचे हुए जेल में हैं। भाजपा सरकार ने चोर के हाथ में चाबी देने का काम किया है।

    यह बात कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। डॉ. भूरिया रतलाम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कि वन मंत्री जी को बताना चाहिए कि आलीराजपुर में सबसे बड़े क्षेत्र में शराब माफिया, रेत माफिया, भू-माफिया कौन है। क्षेत्र में इनका बोलबाला है। आज क्षेत्र में इनका आतंक है। जिले में सबसे ज्यादा जंगल कटाई किसके द्वारा की गई है, वन मंत्री यह स्पष्ट रूप से बताएं। क्या इस कार्य में उनके परिवार के लोग शामिल नहीं हैं? प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने नागर सिंह चौहान को वन मंत्री बनाकर चोर के हाथ में चाबी देने का काम किया है। भूरिया ने कहा कि भाजपा को संविधान बदलना है इसलिए बार-बार ‘इस बार 400 पार’ की बात कह रही है। डॉ. भूरिया ने दावा किया कि देश में भाजपा को 200 सीटें भी मिलना मुश्किल हैं।

    आदिवासियों से माफी मांगें मुख्यमंत्री

    विधायक डॉ. भूरिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  के आदिवासियों के संदर्भ में दिए गए बयान की आलोचना भी की। भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से आदिवासियों की भावना आहत है। उन्होंने आलीराजपुर के कार्यक्रम में कहा कि महुआ उपयोग करने वाले और बीनने वाले गए बीते लोग हैं। इस दौरान वहां मौजूद वन मंत्री नागर सिंह चौहान खड़े-खड़े हंस रहे थे। अतः सीएम को आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री को महुआ और महुआ बीनने वालों से परहेज है, शराब माफिया उनके साथ है। डॉ. विक्रांत ने कहा कि महुआ से बनी शराब धार्मिक आयोजन में उपयोग में होती है। मुख्यमंत्री रीति-रिवाज पर पाबंदी लगाने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसा हम होने नहीं देंगे।

    चांदी में उछाल का बोझ आदिवासियों पर

    डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि चांदी के भाव 1 साल में 70 हजार से बढ़कर 84 हजार हो गए हैं। महंगाई आदिवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। वैवाहिक आयोजन मुश्किल हो गए हैं। आदिवासी समाज में विवाह के लिए चांदी के आभूषण जरूरी हैं। दाम बढ़ने से आदिवासियों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। डॉ. भूरिया ने कहा कि जो भूमि अधिग्रहण कानून बना है, उसमें सबसे बड़ा योगदान कांग्रेस पार्टी का रहा है। आदिवासियों को विस्थापित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, हम इसे सफल नहीं होने देंगे। आदिवासियों की जमीन हम जाने नहीं देंगे।

    ]]>
    Wed, 17 Apr 2024 19:36:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP उप मुख्यमंत्री व क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा 16 अप्रैल को रतलाम में, भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठकें लेंगे https://acntimes.com/MP-Deputy-Chief-Minister-Jagdish-Deora-in-Ratlam-on-16-April https://acntimes.com/MP-Deputy-Chief-Minister-Jagdish-Deora-in-Ratlam-on-16-April एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 16 अप्रैल को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय सीट से जुड़ी जिले की तीनों विधानसभाओं में पार्टी की बैठकें लेंगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे।

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री देवड़ा रतलाम जिले में सबसे पहले रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक बंजली बायपास स्थित माँ आशापुरा होटल में दोपहर 12:00 बजे होगी। इसके बाद सैलाना विधानसभा की बैठक दोपहर 02:00 बजे सैलाना स्थित ओसीन परिसर में होगी। वहां से देवड़ा रतलाम आएंगे। यहां शाम 05:00 बजे रंगोली परिसर में रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे।

    ]]>
    Mon, 15 Apr 2024 23:25:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Breaking News : पूर्व CM कमलनाथ के छिंदवाड़ा स्थित घर पहुंची पुलिस, करीबी विधायक निलेश उईके के गांव में पड़ चुका है छापा, जानें वजह https://acntimes.com/Police-reached-the-house-of-former-CM-Kamal-Nath-and-close-MLA-Nilesh-Uike https://acntimes.com/Police-reached-the-house-of-former-CM-Kamal-Nath-and-close-MLA-Nilesh-Uike एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के छिंदवाड़ा के शिकारपुर स्थित घर पर सोमवार को पुलिस ने अचानक ही धावा बोल दिया। यहां तीन थाने का बल करीब 10 वाहनों से कमलनाथ के ‘कमल कुंज’ आवास पहुंच। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।

    जानकारी के अनुसार कमलनाथ के पीए आर. के. मिगलानी पर बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ वीडियो जारी करने के लिए बीस लाख रुपए की डील करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में पुलिस बल पूर्व सीएम कमलनाथ के घर पूछताछ करने पहुंचा है।

    बता दें कि, छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की शिकायत पर कमलनाथ के बंगले पर पुलिस पहुंची। बंटी साहू का आरोप है कि कमलनाथ के पीए आर. के. मिगलानी और एक निजी चैनल के वीडियो पत्रकार सहित अन्य पत्रकारों को उनका एक फर्जी वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए का प्रलोभन दिया था।

    कमलनाथ के करीबी विधायक उईके के यहां भी हुई सर्चिंग

    उधर, रविवार को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पांढुर्ना विधायक नीलेश उईके के रजौला रैयत स्थित पैतृक निवास पर दबिश दी थी। पुलिस और आबकारी की टीम ने विधायक के वर्तमान निवास के साथ ही निर्माणाधीन मकान सहित आसपास के अन्य आठ-दस मकानों, खेत-खलिहान और नदी-नालों तक में तलाशी ली।

    नीलेश उईके कमलनाथ के करीबी विधायक हैं। इस कार्रवाई के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सर्चिंग में कुछ भी हाथ नहीं लगा। पंचनामा बनाकर कर लौट गई। इस कार्रवाई से गांव में गहमागहमी की स्थिति निर्मित हो गई थी। विधायक उईके ने इसे आदिवासियों का अपमान बताया है।

    (सभी फोटो सोशल मीडिया)

    ]]>
    Mon, 15 Apr 2024 14:23:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राजनीतिक घटनाक्रम : लोकसभा चुनाव से पहले MP युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने दिया इस्तीफा, मितेंद्र सिंह बने नए अध्यक्ष, जानें कौन हैं मितेंद्र https://acntimes.com/MP-Youth-Congress-President-Dr-Vikrant-Bhuria-resigns-command-given-to-Mitendra-Singh https://acntimes.com/MP-Youth-Congress-President-Dr-Vikrant-Bhuria-resigns-command-given-to-Mitendra-Singh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । लोकसभा चुनाव से ऐन पहले मप्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी वजह अपने पिता के चुनाव में व्यस्तता के कारण संगठन के साथ न्याय नहीं कर पाना बताई है। पार्टी द्वारा प्रदेश का नया युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह को बनाया गया है।

    रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने इस बार भी लोकसभा चुनाव के लिए कांतिलाल भूरिया को प्रत्याशी बनाया है। इससे भूरिया के साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्य उनके लिए वोट मांगने के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इस कार्य में अग्रणी भूमिका उनके पुत्र डॉ. विक्रांत भूरिया निभा रहे हैं। इसी को आधार बनाकर डॉ. भूरिया ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना इस्तीफा शेयर कर इसकी वजह भी लिखी है।

    पिता के चुनाव के कारण नहीं दे पा रहा समय- डॉ. विक्रांत

    डॉ. भूरिया ने X पर लिखा है कि पिछले कई दिनों से मैं इस बात पर मंथन कर रहा हूं कि लोकसभा चुनाव के दौरान पिता का भी चुनाव होने के कारण मैं मध्य प्रदेश युवा कॉंग्रेस संगठन में समय नहीं दे पा रहा हूँ। ऐसे में मेरा व्यक्तिगत मानना है कि यह संगठन और संगठन के साथियों के साथ न्याय नहीं होगा। भारतीय युवा कॉंग्रेस ने मुझ जैसे एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों सहित प्रदेश अध्यक्ष बनाया फिर विधानसभा का टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दिया। विधायक भी बनने का मौका दिया। इसके लिए मैं हमारे नेता राहुल गांधी, युवा कॉंग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरु, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ज़ी का तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ।

    साथियों का आभार, लड़ेंगे जीतेंगे!

    डॉ. विक्रांत ने लिखा है कि- चूँकि अब मेरे विधानसभा क्षेत्र झाबुआ के परिवारों के बीच समय देना मेरी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है, साथ ही रतलाम-झाबुआ सीट पर स्वयं मेरे पिता चुनाव लड़ रहे हैं तो क्षेत्र में समय देना और अपने कार्यकर्ताओं के बीच रहना ही मेरी प्राथमिकता है। अब आगे किसी नए साथी को मौका मिले तो संगठन हित में होगा और मैं इस चीज़ के समर्थन में हूं। इस दौरान मेरी इस यात्रा में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाले सभी जांबाज़ साथियों का... चाहे जेल जाना हो या लाठियां खानी हो, दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। लड़ेंगे जीतेंगे!

    मितेंद्र सिंह को मिली संगठन की कमान

    डॉ. विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuria) के इस्तीफे के बाद पार्टी ने मितेंद्रदर्शन सिंह (Mitendra Darshan Singh) को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 33 वर्षीय मितेंद्र दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और यार्क यूनिवर्सिटी लंदन से स्नातकोत्तर हैं। पेशे से किसान और व्यवसायी इस युवा नेता के पिता दर्शन सिंह कट्टर सिंधिया समर्थक थे। पिता के निधन के बाद मितेंद्र राजनीति में सक्रिय हुए। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2020 में भाजपा ज्वाइन की लेकिन मितेंद्र कांग्रेस में ही बने रहे। एडवोकेट और मॉडल मितेंद्र राजस्थान युवा कांग्रेस प्रभारी भी रह चुके हैं।

    ]]>
    Tue, 09 Apr 2024 20:50:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉ. विक्रांत ने BJP प्रत्याशी अनीत चौहान के परिवार को बताया हत्यारा, डकैत व माफिया, अपने कार्यकर्ता से बोले& एक बाप के बने रहो https://acntimes.com/YC-State-President-Dr-Vikrant-Bhurias-serious-allegations-against-the-family-of-BJP-candidate-Anita-Chauhan https://acntimes.com/YC-State-President-Dr-Vikrant-Bhurias-serious-allegations-against-the-family-of-BJP-candidate-Anita-Chauhan युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं डॉ. विक्रांत भूरिया, रतलाम में कार्यकर्ता सम्मेलन को कर रहे थे संबोधित

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र से पूर्व मंत्री और विधायक कांतिलाल भूरिया एक बार फिर लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं। उनके डॉक्टर बेटे विक्रांत भूरिया भी उनके समर्थन में सभाएं ले रहे हैं। डॉ. भूरिया ने चुनाव में पिता की प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के परिवार को डकैत और हत्यारा ही बता डाला। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कह दिया कि वे दो बाप के नहीं, एक बाप के बन कर रहें।

    प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पुत्र डॉ. विक्रांत भूरिया ने रतलाम शहर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी के मन में है कि हम बिक जायेंगे, विश्वासघात करेंगे तो वे कल छोड़कर जाते हों तो आज छोड़ जाएं पार्टी। कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे, लेकिन पार्टी में रहकर धोखा मत देना। धोखा दिया तो वह मां के साथ विश्वासघात होगा। भूरिया ने कहा कि दो बाप के नहीं, एक बाप के बनो। जो यहां हैं वे एक बाप के हैं। उन्हें न तो डरना है, न ही बिकना है। जो डर गया, वो मर जाएगा। इतिहास तलवे चाटने वालो का नहीं लिखा जाता, बल्कि संघर्ष करने वालों का लिखा जाता है।

    आलीराजपुर का डाकू रतलाम आ गया तो क्या होगा ?

    डॉ. विक्रांत ने भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान के परिवार और प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रतलाम लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान के परिवार और उसके उनके पति प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस परिवार पर 10 हत्याओं का आरोप है। वन मंत्री होने के बाद भी वे वनों की अवैध कटवाई करवा रहे हैं। अवैध रेत के माफिया हैं, अवैध खनन के माफिया हैं। इस तरह से चंबल के डाकू की तर्ज पर आलीराजपुर के डाकू बने हुए हैं। सोचो, अगर वह डाकू रतलाम में आ गया तो क्या होगा?

    ]]>
    Sat, 06 Apr 2024 01:51:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बदजुबानी का विरोध : कांग्रेस विधायक भूरिया की टिप्पणी हर महिला का अपमान, कांग्रेस पर तत्काल हो प्रतिबंधात्मक कार्रवाई https://acntimes.com/Congress-MLA-Veersingh-Bhurias-comment-is-an-insult-to-every-woman-BJP-Mahila-Morcha https://acntimes.com/Congress-MLA-Veersingh-Bhurias-comment-is-an-insult-to-every-woman-BJP-Mahila-Morcha भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर थांदला विधायक की अपमानजनक टिप्पणी पर जताया विरोध

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी से जिले की भाजपा कार्यकर्ताओं मे आक्रोश है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति में महिला मोर्चा की लोकसभा प्रभारी अनीता कटारिया के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इसमें कांग्रेस पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की मांग गई।

    ज्ञापन मे बताया गया कि कांग्रेस द्वारा महिलाओं के प्रति लगातार अभ्रद भाषा  एवं अपमानजनक टिप्पणी की जाती रही है। थांदला विधायक वीरसिंग भूरिया ने 26 मार्च 2024 को थांदला विधानसभा के मदरानी पंचायत की सार्वजनिक बैठक में भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की। भाजपा प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट होकर पढ़ी-लिखी महिला हैं और विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल की प्रत्याशी हैं। उनका अपमान सभी महिलाओं का अपमान है। यह अपमान कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की उपस्थिति में किया गया है, जो घोर निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के इस रवैये की घोर निंदा की है। मोर्चा ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि कांग्रेस पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए।

    ये रहे उपस्थित

    ज्ञापन देने के दौरान भाजपा जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, दिव्या शर्मा, अनीता कटारा, निशा पवन सोमानी, जया वसावा, पद्मा पोरवाल, सपना दुबे, जीवन ज्योति, ललीता पंवार, मीना टांक, आयुषी, प्रेम राव, लक्ष्मी सोनगरा, राधा चौहान, मधु गहलोत, भारती राहोरी, जुबिन जैन, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 28 Mar 2024 20:19:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महाकाल मंदिर हादसा : CM यादव सारे कार्यक्रम स्थगित कर घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे, एक&एक लाख रुपए आर्थिक सहायता का ऐलान https://acntimes.com/CM-Dr--Mohan-Yadav-arrived-to-meet-the-injured-of-Mahakal-temple-accident https://acntimes.com/CM-Dr--Mohan-Yadav-arrived-to-meet-the-injured-of-Mahakal-temple-accident एसीएन टाइम्स @ उज्जैन / इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में होली पर्व के दिन सुबह भस्म आरती के दौरान हुए हादसे में घायल लोगों के लिए एक-एक लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि पूजा-अर्चना के दौरान हुए हादसे में प्रभावित घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। डॉ. यादव ने उज्जैन और इंदौर में के अस्पताल पहुंच कर वहां भर्ती पुजारियों और भक्तों की कुशलक्षेम जानी। उन्होंने चिकित्सकों को उपचार को लेकर निर्देश भी दिए। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

    सोमवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान आग फैल गई थी। इसमें पुजारी और श्रद्धालु सहित 14 लोगों के घायल हुए। जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सारे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में रद्दोबदल किया। भोपाल में होली मिलन का कार्यक्रम था जिसमें मुख्यमंत्री यादव को भी शामिल होना था लेकिन वे उसमें शामिल नहीं हुए। वे कार्यक्रम प्रारंभ होने के पहले होली की बधाई देने आए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भी स्वागत भी स्वीकार नहीं किया और स्टैट हैंगर रवाना हेलीकॉप्टर से इंदौर पहुंच गए।

    इंदौर और उज्जैन के हॉस्पिटल में घायलों से की भेंट

    इंदौर पहुंचते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल मंदिर के हादसे के घायलों के स्थिति और उपचार की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अरविंदो हॉस्पिटल भर्ती घायलों से बात कर की और भरोसा दिलाया कि उनका बेहतर से बेहतर उपचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री यादव उज्जैन भी पहुंचे और जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें... महाकाल मंदिर में हादसा : भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह में लगी आग, पुजारी सहित 14 लोग झुलसे, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख

    मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए- डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल की कृपा से बड़ी दुर्घटना टली है। यह दुखद और पीड़ादायक घटना है। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आग लगने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। घायलों के उपचार के लिए एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। जांच के आदेश उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दिए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मृणाल मीना और अपर कलेक्टर अनुकूल जैन द्वारा घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

    मंत्री विजयवर्गीय और सिलावट ने भी की भेंट

    हादसे के बाद प्रदेश के नगरीय प्रशासन मत्री कैलाश विजयवर्गीय और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी घायलों से मिलने इंदौर स्थित अरविंदो अस्पताल पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने सभी मरीजों से उनकी कुशलक्षेम् जानी।

    ]]>
    Mon, 25 Mar 2024 21:54:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महाकाल मंदिर में हादसा : भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह में लगी आग, पुजारी सहित 14 लोग झुलसे, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख https://acntimes.com/Fire-breaks-out-in-the-sanctum-sanctorum-of-Mahakal-temple-14-people-burnt https://acntimes.com/Fire-breaks-out-in-the-sanctum-sanctorum-of-Mahakal-temple-14-people-burnt एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । श्री महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में होली वाले दिन (सोमवार) सुबह हादसा हो गया। भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ने से आग लग गई जिससे पुजारी और भक्त सहित 14 लोग झुलस गए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आदि ने दुखद बताया है। कलेक्टर नीरज सिंह ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

    धुलेंडी पर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। गर्भ गृह में भस्म आरती के दौरान अचानक ही आग भभक गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही पल में आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में मंदिर के पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए। घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से ज्यादा झुलसे लोगों को इंदौर रैफर किया गया। मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु के अनुसार भस्म आरती के दौरान कपूर आरती हो रही थी। आशंका है कि गुलाल में किसी प्रकार के केमिकल के कारण वह कपूर आरती में गिरने से हादसा हो गया।

    कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

    उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने महाकाल मंदिर में हुए हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन ने हादसे में घायल हुए लोगों की सूची भी जारी की जिसमें कुल 14 लोगों के झुलसने की जानकारी दी गई है। इनमें पुजारी, सेवादार, सफाईकर्मी सहित अन्य शामिल हैं।

    हादसे को बताया दुखद, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

    महाकाल मंदिर में हुए हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मप्र भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित देशभर की तमाम हस्तियों ने अपने-अपने ऑफिशियल x हैंडल पर घटना को लेकर दुख जताया। सभी ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ की कामना की।

    प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री शाह ने सीएम यादव से की बात

    हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बात की और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने इसकी जानकारी अपने X हैंडल पर जानकारी दी।

    ]]>
    Mon, 25 Mar 2024 16:27:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सेवा की उत्कृष्टता को सम्मान : रतलाम ASP राकेश खाखा सहित MP के 201 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पदक, देखें List https://acntimes.com/List-of-policemen-selected-for-MPs-excellent-service-medal-released https://acntimes.com/List-of-policemen-selected-for-MPs-excellent-service-medal-released एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के 210 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्रदान करने हेतु चुना गया है। इसमें रतलाम के एडिशनल एसपी (ASP) राकेश कुमार खाखा सहित रतलाम रेंज के 10 पुलिसकर्मी भाग्यशाली रहे हैं। इनमें रतलाम जिले के 7 और नीमच जिले के 3 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

    रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने एसीएन टाइम्स को बताया कि मप्र के पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश से अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की है। इसमें रतलाम रेंज के 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं। रतलाम के ASP राकेश खाखा, नीमच के आरक्षक (कार्यभारित प्रधान आरक्षक) कमलसिंह चौहान एवं थाना वागहाना में पदस्थ आरक्षक (कार्यभारित प्रधान आरक्षक) अजीत सिंह पंवार, रतलाम के सुरेंद्र सिंह मैड़ा, डीडीनगर थाने की आरक्षक अर्चना बाथरी, 24वीं वाहिनी वि.स. बल जावरा के महेंद्र सिंह और सीसीटीएनएस शाखा के आरक्षक (कार्यभारित प्रधान आरक्षक) लोमेश शर्मा का चयन उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए हुआ है।

    ये अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए सम्मानित

    डीआई सिंह के अनुसार रेंज के 3 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए भी चुना गया है। इनमें रतलाम के प्रधान आरक्षक हुकुम सिंह सिसौदिया, डीपीओ नीमच के प्रधान आरक्षक (कार्यभारित सहायक उप निरीक्षक) भेरूसिंह शक्तावत एवं सैलाना थाने के आरक्षक (कार्यभारित प्रधान आरक्षक) इस्माइल शाह शामिल हैं। डीआईजी ने इन सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

    2018 में गृह मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया था पुरस्कार

    बता दें कि, भारत सरकार द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजपत्र में 28 जुलाई 2018 को प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्कृष्ट सेवा पदक स्थापित किया गया था। इसके लिए प्रतिवर्ष देशभर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है।

    ]]>
    Sat, 23 Mar 2024 15:34:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल की छात्रा अवनि बैरागी को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मिला प्रदेश में दूसरा स्थान https://acntimes.com/Ratlams-Avani-Bairagi-second-in-state-level-essay-competition https://acntimes.com/Ratlams-Avani-Bairagi-second-in-state-level-essay-competition एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस तहत हुई राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में रतलाम की छात्रा अवनि बैरागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अवनि सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम की कक्षा 7वीं (अंग्रेजी माध्यम) की छात्रा और संस्था के शिक्षक कमलेश बैरागी की पुत्री हैं।

    निबंधन प्रतियोगिता का आयोजन खाद्य नागरिक आपूर्ति संचालनालय द्वारा किया गया था। इसके परिणाम गत दिवस घोषित किए गए। इसके अनुसार अवनि बैरागी को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। अवनि को पुरस्कार के रूप में 4000 रुपए की राशि प्राप्त होगी। छात्रा की इस उपलब्धि पर  जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा, विकास अधिकारी जितेंद्र जोशी, सीएम राइज विनोबा स्कूल की प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा, मार्गदर्शक हर्षिता सोलंकी, कविता वर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Sat, 16 Mar 2024 01:38:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Mp के 47 IPS अधिकारियों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारियां, जानें& किसे क्या जिम्मेदारी मिली https://acntimes.com/Transfer-of-47-IPS-officers-of-MP https://acntimes.com/Transfer-of-47-IPS-officers-of-MP एसीएन टाइम्स @ भोपाल। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से से मप्र के 47 आईपीएस अधिकारीयों के तबादले किए गए हैं। इससे कई जिलों के एसपी भी प्रभावित हुए हैं।

    ]]>
    Fri, 15 Mar 2024 15:34:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के 12 IAS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के कलेक्टर बदले https://acntimes.com/Transfer-of-12-IAS-officers-of-Madhya-Pradesh-before-Lok-Sabha-elections https://acntimes.com/Transfer-of-12-IAS-officers-of-Madhya-Pradesh-before-Lok-Sabha-elections एसीएन टाइम्स @ भोपाल । लोकसभा चुनाव से पहले राज्य शासन ने प्रदेश के 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। इनमें रतलाम, उमरिया, सीधी, विदिशा, दमोह और झाबुआ जिले शामिल हैं।

    मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार रतलाम कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार (2010) को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक पद पर पदस्थ किया है। उनका पदांकन मप्र शासन के अपर सचिव के रूप में की गई है। उनके स्थान पर अब 2012 के आईएएस अफसर राजेश बाथम रतलाम कलेक्टर होंगे। वे अभी उज्जैन संभाग के राजस्व अपर आयुक्त पद पर पदस्थ हैं।

    इसी प्रकार घरणेंद्र कुमार जैन (2012) उप सचिव कार्मिक मप्र शासन को उमरिया जिले की कमान सौंपी गई है। वहीं 2014 बैच की नेहा मीना झाबुआ, 2012 के ही स्वरोचित सोमवंशी सीधी कलेक्टर बनाए गए हैं। सोमवंशी अभी राज्यपाल के उप सचिव होकर राजभवन भोपाल में पदस्थ थे। विदिशा कलेक्टर के रूप में बुद्धेश कुमार वैध (2014) को तथा दमोह कलेक्टर के रूप में सुधीर कोचर (2014) पदस्थ किए गए हैं। वैध अभी उमरिया कलेक्टर और कोचर मुख्यमंत्री उप सचिव पद पर पदस्थ थे। इनके अलावा

    भिंड जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार सरियाम (2017) अपर आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं मप्र बनाए गए हैं। सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय (2014) कर्मचारी चयन मंडल के संचालक, दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल (2013) वि.क. अ. सह नियंत्रक, खाद्य एवं औषिध प्रशासन और खाद्य सुरक्षा बनाए गए हैं।

    ]]>
    Sat, 09 Mar 2024 22:43:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम कलेक्टर की अनूठी पहल : ‘परख’ ऐप से होगी अधिकारियों के फील्ड निरीक्षण की गुणवत्ता की परख, माइक्रो मॉनीटरिंग होगी आसान https://acntimes.com/Ratlam-Collectors-unique-initiative-Parakh-app-will-test-the-quality-of-field-inspection-of-officers https://acntimes.com/Ratlam-Collectors-unique-initiative-Parakh-app-will-test-the-quality-of-field-inspection-of-officers प्रदेश में पहली बार रतलाम जिले में हुआ प्रयोग, मोबाइल के माध्यम से हो सकेगी निगरानी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर प्रभावी निरीक्षण व्यवस्था हेतु ‘परख’ ऐप बनाया गया है। यह मोबाइल ऐप जिले में मैदानी स्तर पर अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण को गुणवत्ता के साथ प्रभावी बनाएगा। ऐप के द्वारा अधिकारियों के निरीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग और प्रभावी रूप से की जा सकेगी। रतलाम मध्यप्रदेश का पहला जिला है जहां अधिकारियों के निरीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग मोबाइल ऐप के माध्यम से हो सकेगी।

    कलेक्टर लाक्षाकार के सतत् निर्देशन में परख ऐप को जिला एनआईसी अधिकारी नरेन्द्रसिंह चौहान तथा उनकी टीम ने तैयार किया है। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर अपने अधीनस्थ कार्यालयों के निरीक्षण किए जाते हैं। निरीक्षण के फोटोग्राफ, रियल टाइम मॉनिटरिंग, लाइव लोकेशन के साथ निरीक्षण टीप तथा प्रश्नावली की जानकारी परख ऐप में प्रविष्ट रहेगी। ऐप अधिकारियों के निरीक्षण की रियल टाइम मॉनिटरिंग करेगा। ऐप द्वारा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर किया जा सकेगा।

    अभी तीन विभाग हुए लाइव, जल्द ही अन्य भी होंगे

    अभी तक जिला अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण की मॉनिटरिंग ऑफलाइन होती है जिससे निरीक्षण की निगरानी तथा कार्य का मूल्यांकन तत्काल करना संभव नहीं हो पाता था, ऑफलाइन निरीक्षण के फोटोग्राफ भी संग्रहित नहीं हो पाते थे लेकिन अब परख ऐप उक्त कमियों को दूर कर सकेगा। अभी जिले के तीन विभागों शिक्षा, महिला बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग को ऐप पर लाइव किया जा चुका है, शीघ्र ही शेष विभागों को भी लाइव कर दिया जाएगा।

     माइक्रो मॉनिटरिंग करना होगी आसान

    परख ऐप के माध्यम से हर एक विभाग की माइक्रो मॉनिटरिंग की जा सकेगी जिससे प्रशासनिक कसावट आएगी, कार्यों में ढील-पोल नहीं रहेगी। ऐप में प्रत्येक विभाग के पृथक-पृथक मॉड्यूल हैं, ऐप का लॉगिन और पासवर्ड सुरक्षित है। सभी अधिकारियों के मोबाइल में डाउनलोड करवाया जा रहा है जिससे निरीक्षण की लाइव रिपोर्ट मिल सकेगी। ऐप में विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट मिलेगी, निरीक्षण की गई जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, विभाग, समय आदि  प्रत्येक बिंदु क्लियर हो सकेगा।

    ]]>
    Wed, 06 Mar 2024 00:06:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    उज्जैन रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 1 और 2 मार्च को, भोपाल, इन्दौर, उज्जैन और रतलाम सहित 20 जिलों के 56 प्रोजेक्ट का होगा भूमि&पूजन और लोकार्पण https://acntimes.com/Ujjain-Regional-Industry-Conclave-on-1st-and-2nd-March https://acntimes.com/Ujjain-Regional-Industry-Conclave-on-1st-and-2nd-March 74 हजार करोड़ रुपए से अधिक का होगा निवेश

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल / उज्जैन / रतलाम । उज्जैन में 1 व 2 मार्च को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 56 प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। ये प्रोजेक्ट प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इन्दौर और रतलाम सहित 20 जिलों में हैं। इन 56 प्रोजेक्ट से 74 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश आएगा। इससे 17 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

    इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अब तक 35 कंपनियों से 74 हजार 711 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। यह आंकड़ा कॉन्क्लेव तक और बढ़ेगा। कॉन्क्लेव में 800 से अधिक इन्वेस्टर्स शामिल होंगे। साथ ही 30 फॉरेन डेलिगेट्स भी सहभागिता करेंगे। कॉन्क्लेव में बड़े उद्योपतियों को बुलाने और बड़े एमओयू साइन करने के बजाय सरकार का फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारा जाए। इसी रणनीति के तहत सरकार ऐसी कंपनियों और इंडिविजुअल इन्वेस्टर को प्राथमिकता दे रही है जो तुरन्त निवेश के लिए तैयार हों।

    निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर

    कॉन्क्लेव में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बायर-सेलर मीट पर काफी फोकस किया जा रहा है। अभी तक 3200 से ज्यादा यूनिट् ने बायर-सेलर मीट में रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके जरिए प्रदेश के उत्पादकों, कृषि उत्पादों, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स को वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

    सीएम खुद करेंगे वन-टू-वन चर्चा

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इससे निवेशक सीधे अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। प्रदेश की औद्योगिक नीति के बारे में विस्तार से चर्चा करने और उद्योगपतियों को जानकारी प्रदान करने के लिए पांच सेक्टोरियल सेशन भी होंगे। इसमें विषय विशेषज्ञ उद्योगपतियों को प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य और नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

    8 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश उज्जैन इंदौर संभाग में प्रस्तावित

    उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में रीजनल इण्डस्ट्री कॉनक्लेव में 644.97 एकड़ भूमि पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा विभिन्न उत्पादों के प्लांट लगाए जाएंगे, जिसमें लगभग 8014.94 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इसके माध्यम से 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। खाद्य प्रसंस्करण, प्लास्टिक, फार्मास्युटिकल, मेडिकल डिवाइसेस, टेक्निकल टेक्सटाइल, एडवांस कॉर्बन, सीमेंट, ऑक्सीजन सिलेण्डर, इथेनॉल, कपड़ा एवं परिधान, डिटर्जेंट इत्यादि उत्पादों पर केन्द्रित इकाइयां उज्जैन और इन्दौर संभाग के जिलों में स्थापित की जाएंगी।

    ये इकाइयां लगाएंगी प्रदर्शनी

    रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से वीईसीवी लिमिटेड द्वारा ऑटो-ओईएम उत्पाद, श्रीजी पॉलीमर द्वारा प्लास्टिक प्रोडक्ट, बेस्ट कॉर्पोरेशन द्वारा गारमेंट, इंवायरो रिसाइकलिंग द्वारा प्लास्टिक रिसाइकलिंग, सुधाकर पाइप्स द्वारा पीवीस पाइप्स, गुजरात गैस लिमिटेड द्वारा गैस डिस्ट्रिब्यूशन, ब्रांड कांसेप्ट द्वारा बैग मैन्युफैक्चरिंग, यासेन द्वारा मेडिकल डिवाइसेस, वनुषी प्रा. लि. द्वारा मेडिकल डिवाइसेस, टेटवेलप्स द्वारा ई-बाइक और ई-साइकिल पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

    प्रदेश के 12 से अधिक स्थानों पर होगा आयोजन

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव में प्रदेश के 12 से अधिक औद्योगिक स्थानों पर विभिन्न इकाइयों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। औद्योगिक विकास के प्रति जन-जागरूकता प्रदेश के कोने-कोने पहुंचाने के लिए लोकार्पण एवं भूमि पूजन के इन कार्यक्रमों को स्थानीय स्तर पर बड़ा रूप दिया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ जन-सामान्य भी उपस्थित रहेंगे।

    ]]>
    Thu, 29 Feb 2024 15:16:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    CBI जांच में MP के सिर्फ इतने नर्सिंग कॉलेज पूरी तरह फिट, प्रवेश लेने से पहले देख लें यह सूची, ताकि बाद में पछताना न पड़े https://acntimes.com/Only-so-many-nursing-colleges-of-MP-are-fully-fit-in-CBI-investigation-see-list-3594 https://acntimes.com/Only-so-many-nursing-colleges-of-MP-are-fully-fit-in-CBI-investigation-see-list-3594 एसीएन टाइम्स @ भोपाल । बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज मान्यता फर्जीवाड़े को लेकर मप्र उच्च न्यायालय द्वारा प्रदेश के 308 नर्सिंग कॉलेजों की सूची जारी की है। इसमें सीबीआई द्वारा जांच में महज 169 को ही उपयुक्त पाया गया है। इनमें से भी आधे से ज्यादा में अभी भी कुछ कमियां पाई गई हैं। ज्यादा कमियों वाले कॉलेज की संख्या 73 है जबकि पूरी तरह से अनुपयुक्त पाए गए कॉलेज 66 हैं। सरकार के आग्रह पर हाईकोर्ट ने सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति भी जारी कर दी है।

    मान्यता से संबंधित मानकों की अनदेखी उजागर होने के बाद मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई थी। दो साल में ऐसे विद्यार्थियों का भारी नुकसान हो चुका है। यही वजह है कि इसे लेकर उच्च न्यायालय में विभिन्न याचिकाएं दायर हुईं थी। फर्जीवाड़े की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। काफी मशक्कत के बाद सीबीआई ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट मप्र उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की।

    सीबीआई द्वारा जिन 308 नर्सिंग कॉलेज की जांच की गई उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में सूचीबद्ध किया गया। ये श्रेणियां हैं पूर्ण रूप से फिट पाए गए कॉलेज, न्यूनतम कमियों वाले कॉलेज, ज्यादा कमियों वाले कॉलेज और पूरी तरह अनफिट कॉलेज की। सीबीआई ने पूर्ण रूप से फिट और न्यूनतम कमियों वाले नर्सिंग कॉलेज को क्लीनचिट देत हुए उन्हें उपयुक्त माना। ऐसे कॉलेज की संख्या 169 है जिनमें से पूर्ण फिट कॉलेज की संख्या लगभग आधे से कम है। वहीं दूसरी ओर 66 कॉलेज को पूरी तरह अनफिट यानी नियमों के विपरीत संचालित होना पाया गया जबकि 73 ज्यादा कमियों वाले कॉलेज पाए गए।

    सरकारी कॉलेज ही अनफिट

    गौर करने वाले बात यह है कि पूरी तरह अनफिट पाए गए और ज्यादा कमियों वाले कॉलेज में सरकारी भी शामिल हैं। यह तथ्य सामने आने से सरकार की भी खासी किरकिरी हुई है। यही कारण है कि सरकार अब अपनी साख बचाने के लिए खामियों वाले नर्सिंग कॉलेज के भी बचाव में आ गई है। इसके लिए सरकार द्वारा ताबड़तोड़ में नियमों बदलाव करते हुए मान्यता को लेकर नए नियम ही बना दिए हैं। ये ऐसे नियम है जिससे अब तक डिफाल्टर माने जा रहे प्राइवेट कॉलेज भी पाक-साफ ठहरा दिए जाएंगे।

    विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए दी कोर्ट ने अनुमति

    चूंकि बीते दो साल में नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों का काफी नुकसान हुआ है इसलिए हाईकोर्ट ने नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए सरकार को सशर्त अनुमति जारी कर दी है।

    ]]>
    Sat, 24 Feb 2024 01:29:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिक्षक फिर होंगे लामबंद ! आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक 25 फरवरी को भोपाल में, लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए बनेगी रणनीति https://acntimes.com/State-level-meeting-of-Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-on-25th-February-in-Bhopal https://acntimes.com/State-level-meeting-of-Azad-Adhyapak-Shikshak-Sangh-on-25th-February-in-Bhopal एसीएन टाइम्स @ भोपाल । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक 25 फरवरी को भोपाल में होगी। बैठक में आध्यापक शिक्षक संवर्ग से जुड़ी लंबित समस्याओं और मांगों के निराकरण को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

    यह जानकारी संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने दी। पटेल ने बताया कि बैठक दोपहर 12:00 बजे से काकुल होटल अनंतश्री हॉस्पिटल के पास BHEL गेट नंबर-01 इंद्रपुरी रायसेन रोड भोपाल में होगी। बैठक में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के समस्त पदाधिकारी और आजीवन सदस्य शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विगत 4-5 वर्षों से अध्यापक शिक्षक संवर्ग के हितार्थ अनेक आदेश शासन स्तर पर, संभाग और जिला स्तर पर लंबित हैं। इन आदेशों को जारी करवाने के लिए संघ के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री, जनजाति कार्य विभाग मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से मुलाकात करना प्रस्तावित है। बैठक में इसी को लेकर रणनीति तैयार होगी।

    प्रदेश अध्यक्ष पटेल के अनुसार यदि शासन-प्रशासन द्वारा अध्यापक शिक्षक संवर्ग की 4-5 वर्षों से लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है तो सरकार के समक्ष अपनी बात किस तरीके से रखी जाए, यह भी तय किया जाएगा। पटेल ने सभी पदाधिकारियों और आजीवन सदस्यों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

    ]]>
    Wed, 21 Feb 2024 23:51:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    फार्मासिस्ट की काउंसलिंग संचालनालय स्तर करने की मांग, स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अपर मुख्य सचिव एवं आयुक्त को लिखा पत्र https://acntimes.com/Demand-to-make-pharmacist-counseling-directorate-level https://acntimes.com/Demand-to-make-pharmacist-counseling-directorate-level एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित समूह 05 की संयुक्त परीक्षा में चयनित फार्मासिस्टों की काउंसलिंग संचालनालय स्तर पर कराए जाने की मांग की है। इसे लेकर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह कुशवाहा द्वारा अपर मुख्य सचिव को एक पत्र प्रेषित किया गया है।

    प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह कुशवाहा ने बताया चयनित फार्मासिस्ट बसंत कुर्मी, मीनाक्षी मंडलोई, दीपक कुमार, अजय गुप्ता आदि ने एक आवेदन एसोसिएशन को दिया है। इसमें अहर्ता संबंधी परेशानी का उल्लेख किया गया है। इसका अलावा देते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने अपर मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में बताया है कि पूर्व में विदिशा और दतिया मेडिकल कॉलेज के भ्रष्ट बाबुओं की मनमानी के चलते धांधली हुई थी।

    ऐसी ही धांधली भविष्य में भी संभावित है। इस पर रोक लगाने के लिए संचालनालय स्तर पर काउंसलिंग की प्रक्रिया एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया जाना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता एवं पारदर्शिता लाने की मांग भी एसोसिएशन ने की है। इस संबंध में एसोसिएशन द्वारा 20 फरवरी को प्रेषित पत्र के साथ फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की गाइडलाइन एवं राजपत्र की प्रति भी प्रेषित की गई है।

    ]]>
    Wed, 21 Feb 2024 18:57:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सृष्टि सेवा संकल्प संस्था की संभागीय बैठक उज्जैन में संपन्न, प्रादेशिक, संभागीय और जिला स्तरीय वृक्षाचार्यों के हुए निर्वाचन https://acntimes.com/Divisional-meeting-of-Srishti-Seva-Sankalp-Sanstha-concluded-in-Ujjain https://acntimes.com/Divisional-meeting-of-Srishti-Seva-Sankalp-Sanstha-concluded-in-Ujjain एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । सृष्टि सेवा संकल्प की संभागयी बैठक उज्जैन स्थित स्वामी नारायण आश्रम में संपन्न हुए। इस दौरान प्रदेश, संभागी और जिला वृक्षाचार्यों के निर्वाचन संपन्न हुए। कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व समझाए गए और संगठानत्मक विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया।

    सृष्टि सेवा संकल्प संस्था द्वारा उज्जैन संभाग में गतिविधियों के संचालन के उद्देश्य से बैठक आहूत की गई। बैठक की शुरुआत वृक्ष पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर स्वामी आनंदजीवन जी महाराज स्वामीनारायण आश्रम उज्जैन व वरिष्ठ प्रचारक व वर्तमान में “सृष्टि सेवा संकल्प” के मार्गदर्शक प्रमोद झा ने किया। इस मौके पर “सृष्टि सेवा संकल्प” के संगठक व प्रचारक प्रशांत गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक विषय रखा। समापन सत्र में मध्य प्रदेश के प्रदेश वृक्षाचार्य कृष्णकांत पंवार, वरिष्ठ प्रचारक व सृष्टि सेवा संकल्प के मार्गदर्शक प्रमोद झा ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में उज्जैन संभाग की विभिन्न इकाइयों द्वारा पिछले वर्ष आयोजित किए गए कार्यक्रमों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

    इन्हें मिला प्रादेशिक कार्यकारिणी में स्थान

    इस दौरान प्रादेशिक, संभागीय तथा जिला कार्यकारिणियों के निर्वाचन संपन्न हुए। संभागीय कार्यकारिणी में कृष्णकांत पंवार (उज्जैन) को प्रदेश वृक्षाचार्य, मनीष जैन (देवास) उज्जैन संभाग वृक्षाचार्य, किशोर कनासे देवास जिला वृक्षाचार्य, अशोक देवड़ा उज्जैन जिला वृक्षाचार्य तथा दीपक साधू रतलाम जिला वृक्षाचार्य निर्वाचित हुए।

    ये शामिल हुए संभागीय कार्यकारिणी में

    प्रदेश वृक्षाचार्य कृष्णकांत पंवार ने उज्जैन संभाग की कार्यकारिणी की घोषणा की। श्रीराम शर्मा (देवास) संभाग संयोजक, मनीष तिवारी (मंदसौर) सह संभाग संभाग संयोजक, प्रह्लाद गहलोत (रतलाम) संभाग प्रचार प्रमुख, संदीप जाट (उज्जैन) संभाग सम्पर्क प्रमुख, हिमांशु जैन (मंदसौर) संभाग कोष प्रमुख, डॉ. रोहतास भदौरिया (रतलाम) संभाग विद्यार्थी कार्य प्रमुख, सीमा अग्निहोत्री (रतलाम) महिला कार्य प्रमुख नियुक्त किए गए।

    उज्जैन जिला कार्यकारिणी घोषित

    उज्जैन जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। रूपेश गुप्ता जिला संयोजक, रोहित चौहान सह जिला संयोजक, रिंकू सिंह जिला प्रचार प्रमुख, नरेश कुशवाह जिला सम्पर्क प्रमुख, अरुण पाटीदार जिला कोष प्रमुख, शिवकांत पांडेय जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख नियुक्त हुए।

    रतलाम जिला कार्यकारिणी घोषित

    रतलाम जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रह्लाद गहलोत जिला संयोजक, आयुष सोलंकी सह जिला संयोजक, पीयूष निगम जिला प्रचार प्रमुख, मनोज शर्मा जिला सम्पर्क प्रमुख, अमर सिंह जिला कोष प्रमुख, ऐश कुमार जाट जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख नियुक्त हुए।

    देवास जिला कार्यकारिणी घोषित

    देवास जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। संदेश निगम जिला संयोजक, सुनील धाकड़ जिला सह संयोजक, घनश्याम माहेश्वरी जिला प्रचार प्रमुख, वैभव पालीवाल जिला सम्पर्क प्रमुख, अंकित सिंह जिला कोष प्रमुख, कमलेश विश्वकर्मा जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख नियुक्त किए गए।

    ]]>
    Tue, 20 Feb 2024 21:57:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र के इन सात विकास प्राधिकरणों में संभागायुक्त और कलेक्टर होंगे अध्यक्ष, नगरीय विकास एवं विभाग ने जारी किए आदेश, देखें लिस्ट... https://acntimes.com/MP-Divisional-Commissioner-and-Collector-will-be-chairpersons-in-development-authorities https://acntimes.com/MP-Divisional-Commissioner-and-Collector-will-be-chairpersons-in-development-authorities एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा प्रदेश के सात विकास प्राधिकरणों में अध्यक्ष के रूप में प्राशनिक अधिकारियों की नियुक्ति की है। इंदौर, उज्जैन और भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संबंधित संभागाध्यक्ष होंगे जबकि अन्य प्राधिकरण में कलेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    नियुक्तियां मप्र नगर तथा ग्राम निवेश नियम 2012 के नियम 18 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण के तौर पर इंदौर संभागायुक्त, इसी प्रकार भोपाल विकास प्राधिकरण और उज्जैन विकास प्राधिकरण में यहां के संभायुक्तों को अध्यक्ष बनाया गया है। रतलाम विकास प्राधिकरण, कटनी विकास प्राधिकरण और देवास विकास प्राधिकरण इन जिलों के कलेक्टर को जबकि पचमढ़ी के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नर्मदापुरम के कलेक्टर अध्यक्ष होंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक के लिए लागू रहेगी।

    गौरतलब है कि हाल ही में उक्त सभी प्राधिकरणों के साथ निगम मंडलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर की गई राजनीतिक नियुक्तियां सरकार द्वारा निरस्त कर दी गई थीं। बताया जा रहा है ऐसा लोकसभा चुनाव को ध्यान में रकते हुई नियुक्ति रद्द की गई थीं। इस तरह एक बार फिर से सभी प्राधिकरणों में प्रशासनिक राज हो गया है।

    ]]>
    Fri, 16 Feb 2024 23:12:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP म में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, बैतूल, नीमच और उज्जैन SP को हटाया, देखें पूरी लिस्ट https://acntimes.com/Transfer-of-12-IPS-officers-in-MP https://acntimes.com/Transfer-of-12-IPS-officers-in-MP एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने 12 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। प्रदेश के बैतूल, उज्जैन, नीमच के एसपी को भी हटाया गया है। यहां नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

    जानकारी के अनुसार जिन 12 आईएएस अधिकारियों की सूची जारी की गई है उज्जैन एसपी सचिन शर्मा भी शामिल हैं। उज्जैन एसपी शर्मा को दिल्ली में मप्र भवन का अतिरिक्त आवासीय आयुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार नीमच एसपी अमित तोलानी को हटा कर रतलाम जिले में पदस्थ किया गया है। उन्होंने 24वीं वाहिनी विसबल जावरा का सेनानी बनाया गया है। आईपीएस शर्मा के दिल्ली पदस्थ होने से रिक्त हुए उज्जैन एसपी के पद पर प्रदीप शर्मा पदस्थ किए गए हैं। बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी को भी हटा कर नई पदस्थापना की गई है। अन्य प्रमुख नामों में अनिल सिंह कुशवाह शामिल हैं जिन्हें जबलपुर रेंज का आईजी पदस्थ किया गया है।

     

     

     

    ]]>
    Thu, 15 Feb 2024 09:18:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कलेक्टर के निर्देश पर जावरा क्षेत्र की 12 अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी, इन अफसरों की जवाबदेही भी तय कर दी https://acntimes.com/Notice-issued-to-colonizers-of-12-illegal-colonies-of-Jaora https://acntimes.com/Notice-issued-to-colonizers-of-12-illegal-colonies-of-Jaora एसीएन टाइम्स @ रतलामशासन के निर्देश अनुसार कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने जिले के जावरा क्षेत्र में 12 अवैध कॉलोनी विकासकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैंइसके अलावा दो कॉलोनी विकासकर्ताओं की भूमियों के संबंध में विभिन्न प्रकार की रोक लगाने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है।

    जिला शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी अरुण पाठक ने बताया कि जिले के जावरा ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े 12 अवैध कॉलोनी विकासकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें जावरा निवासी अनिल कुमार यादव, मंजू बाई, मांगीलाल, सुनील कुमार खियानी, बाबू शाह, राजेश रामकिशन माली, शंकर बी. राज खां, साधना विमल चौरड़िया, लता प्रकाश कोठारी, रणछोड़ पोरवाल, ग्राम कामलिया निवासी हिम्मतसिंह आंजना, ग्राम नांदलेटा निवासी सिकंदरसिंह सिसौदिया, रतलाम निवासी सुभाषचंद्र जैन, ग्राम रोजाना निवासी सीताबाई छगनलाल कुंबी शामिल है।

    इन मामलों में रोक लगाने और FIR कराने के निर्देश

    परियोजना अधिकारी पाठक के अनुसार जावरा निवासी नूर खां तथा नादिर शाह की ग्राम रोजाना स्थित सर्वे नंबर 410/1, 410/3, 411/1, 411/2, 412/2, 412/3 रकबा 2.23 278 हेक्टेयर भूमि पर विकसित अवैध कॉलोनी के संबंध में भी कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जावरा उप पंजीयन को क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के लिए कहा है। साथ ही नगर तथा ग्राम निवेश उपसंचालक रतलाम को आवासीय अथवा व्यवसायिक अभिन्यास मानचित्र के अनुमोदन पर रोक लगाने, ग्राम पंचायत सचिव रोजाना को आवासीय अथवा व्यवसायिक निर्माण आदि की अनुमति पर रोक लगाने के निर्देश दिया है। कलेक्टर ने एसडीएम जावरा को उक्त भूमि सर्वे क्रमांक के भू-अभिलेख के कॉलम क्रमांक 12 में अवैध कॉलोनी की भूमि दर्ज करने तथा संबंधित के विरुद्ध FIR दर्ज करवाने के निर्देश भी दिए हैं।

    अब अवैध कॉलोनी कटी तो ये होंगे जिम्मेदार

    कलेक्टर लाक्षाकार ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों, नगर पालिका अधिकारियों तथा ग्राम पंचायतों के सचिवों को स्पष्ट निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा है कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध रूप से अथवा अनाधिकृत रूप से कॉलोनी का विकसित होना पाया जाता है तो वे जवाबदार होंगेइसके लिए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध अथवा अनधिकृत कॉलोनी विकसित होने के बारे में पता चलने पर तत्काल सूचित करें, ताकि कॉलोनी विकसितकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

     

    ]]>
    Thu, 15 Feb 2024 00:38:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्य प्रदेश के सभी निगमों, मंडलों और प्राधिकरणों की राजनीतिक नियुक्तियां समाप्त ! 4 दर्जन लोगों से छिनेगा 'माननीय' का दर्जा https://acntimes.com/Political-appointments-of-all-corporations-boards-and-authorities-of-Madhya-Pradesh-ended https://acntimes.com/Political-appointments-of-all-corporations-boards-and-authorities-of-Madhya-Pradesh-ended एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्र डॉ. मोहन यादव सरकार ने मध्य प्रदेश के सभी निगम मंडलों और प्राधिकरणों की राजनीतिक नियुक्तियों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। ये नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में हुई थीं। ऐसे करीब चार दर्जन माननीयों को दिया गया मंत्री का दर्जा छिन गया है।

    मंगलवार को मप्र की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर निकली। सरकार ने प्रदेश के सभी निगम मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्राधिकरणों के अध्यक्षों की नियुक्तियां निरस्त होना शुरू हो गईं। इनमें भोपाल, इंदौर, उजजैन, देवास सहित अन्य विकास प्राधिकरणों के साथ ही विभिन्न निगम और मंडल में हुई राजनीतिक नियुक्तियां शामिल हैं। प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री काल में प्रदेश के निगम-मंडलों में 46 नियुक्तियां की गईं थी। ये नियुक्तियां निरस्त करने को लेकर विभागों द्वारा विभागीय आदेश जारी होने शुरू हो गई हैं।

    लोकसभा चुनाव है लक्ष्य

    बताया जा रहा है कि नियुक्तियां निरस्त करने की पीछे आगामी लोकसभा चुनाव हैं। माना जा रहा है कि पार्टी नई नियुक्तियां कर लोगों को मन जीतने का प्रयास कर सकती है। संभव है कि कुछ नियुक्तियां लोकसभा चुनाव से पहले ही हो जाएं जबकि कुछ उसके बाद भी संभावित हैं। चुनाव बाद होने वाली नियुक्तियों के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पहले से ही आश्वासन मिलने का भी अनुमान है। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रभावी जीत के उद्देश्य से संगठन स्तर पर विचार-विमर्श शुरू हो चुका है।

    ]]>
    Tue, 13 Feb 2024 22:46:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये हड़ताल उचित या अनुचित ? 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान को लेकर संशय ! अभिभावकों का सवाल& नाराजी सरकार से, सजा बच्चों को क्यों? https://acntimes.com/Strike-justified-or-unfair-Doubt-over-call-for-Bharat-Bandh-on-16th-February https://acntimes.com/Strike-justified-or-unfair-Doubt-over-call-for-Bharat-Bandh-on-16th-February एसीएन टाइम्स @ डेस्क । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (सीटीयू) और संयुक्त किसान मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। इसमें रेल और सड़कों की नाकाबंदी करना भी प्रस्तावित है। इसे लेकर आमजन में संशय व्याप्त है। उन्हें इससे अपने बच्चों की सुरक्षा और उनके भविष्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को लेकर चिंता सता रही है। यही वजह है कि वे आंदोलन के स्वरूप और समय को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

    भारतीय संविधान में लोगों को अभिव्यक्ति की आजादी दी गई है। इसमें किसी मुद्दे को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए लोग ज्ञापन, प्रदर्शन और आंदोलन जैसे माध्यमों को चुनते हैं। वहीं कुछ लोग गांधीवादी तरीके से अपनी बात रखने का रास्ता अपनाते हैं। इसी प्रकार केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (सीटीयू) और संयुक्त किसान मोर्चा की अभी मांगों के निराकरण के लिए सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी हड़लात प्रस्तावित है। इसके लिए 16 फरवरी का दिन मुकर्रर है। हड़ताल के आह्वान में रेल और सड़कों पर नाकाबंदी करना भी शामिल है।

    ...तो बच्चों के भविष्य पर पड़ेगा असर

    यूनियनों और विभिन्न समूहों को संविधान में दिए गए मिले अधिकारों में अभिव्यक्ति की आजादी के साथ ही यदि अपने अनुकूल कुछ नहीं हो रहा है तो उस पर विरोध प्रदर्शित करने का अधिकार भी है। जिसे सरकारें सिर्फ सरकारें ही नहीं, सभी देशवासी भी स्वीकार करते हैं लेकिन अभी लोग 16 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल को स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं। दरअसल, इन दिनों मध्यप्रदेश में माध्मिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में बच्चों और अभिभावकों का सारा ध्यान परीक्षाओं पर केंद्रित है। अभिभावकों का तर्क है कि यदि हड़ताल या आंदोलन के दौरान अशांति फैलती है, रेल या सड़क मार्ग अवरुद्ध होता है या लोकल ट्रांसपोर्ट सेवा उपलब्ध नहीं होती है तो बच्चों के परीक्षा केंद्र पहुंचने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में उनकी मेहनत व्यर्थ हो जाएगी जिसका असर उनके भविष्य पर पड़ेगा।

    अभिभावकों को न खोलना पड़ जाए हड़ताल के खिलाफ मोर्चा

    अभिभावकों ने परीक्षा के समय हड़ताल और राष्ट्रीय बंद अथवा ऐसे ही अन्य प्रदर्शन आदि करने वाले संगठनों और समूहों को पुनर्विचार करने की आवश्यकता जताई है। उनका कहना है कि सरकार के किसी निर्णय अथवा सिस्टम के प्रति किसी प्रकार की नाराजी है तो बेशक इसे जताइये। परंतु इसके लिए देश का भविष्य बच्चों को तो सजा मत दीजिए, क्योंकि यह किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। अभिभावकों का यह भी कहना है कि, कहीं ऐसा न हो कि लामबंद होकर उन्हें भी अपने बच्चों की सुरक्षा और भविष्य के लिए हड़ताल या प्रदर्शन के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़े।

    जानिए, क्या कहना है अभिभावकों का

    बेटा 12वीं का विद्यार्थी है और उसकी परीक्षा चल रही है। 16 फरवरी का जीवन विज्ञान का पेपर है। जब से उसने सुना है कि इस दिन भारत बंद (राष्ट्रव्यापी हड़ताल) है, वह काफी चिंतित है। उसकी इस चिंता ने हमें भी बेचैन कर दिया है।

    किरण शर्मा, अभिभावक

    सुना है 16 फरवरी को हड़ताल है। रेल और सड़क भी रोकी जाएगी लेकिन क्या यह उचित है वह भी उस समय जबकि बच्चों की बोर्ड की परीक्षा चल रही है। कम से कम परीक्षाओं के समय तो यह सब नहीं होना चाहिए।

    सौरभ जैन, अभिभावक

    सरकार के समक्ष अपनी पात रखने का सभी को अधिकार है। अगर आप इसके लिए हड़ताल और आंदोलन करना चाहते हैं, वह भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए समय अनुकूल होना चाहिए। परीक्षाओं के समय मुझे यह उचित नहीं लगता।

    राजेंद्र सिंह चौहान, अभिभावक

    ]]>
    Tue, 13 Feb 2024 19:31:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया लेखानुदान, चार माह के जरूरी खर्चों की पूर्ति हो सकेगी https://acntimes.com/मप्र-विधानसभा-में-2024-25-के-लिए-लेखानुदान-पेश https://acntimes.com/मप्र-विधानसभा-में-2024-25-के-लिए-लेखानुदान-पेश एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र विधानसभा केबजट सत्र में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का लेखानुदान पेश किया। यह चार माह के लिए है। इसमें संविधान के अनुच्छेद 206 (1) के अंतर्गत निरंतर व्यय के मदों के लिए नवीन सेवाएं अथवा व्यय के नए मद/शीर्ष सम्मिलित नहीं हैं।

    लेखानुदान का उद्देश्य अंतिम आपूर्ति की स्वीकृति होने तक सरकार के क्रियान्वयन को जारी रखना है। करारोपण संबंधी नए प्रस्ताव तथा व्यय के नवीन मद सम्मिलित नहीं हैं। द्वितीय अनुपूरक अनुमान में सम्मिलित नवीन योजनाओं के लिए प्रावधान है। लेखानुदान की अवधि समाप्त होने के पूर्व अनुदान की पुनरीक्षित मांगें सदन के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। लेखानुदान द्वारा प्राप्त राशि मुख्य बजट में समाहित की जाएगी।

    सोमवार को प्रस्तुत लेखानुदान 4 माह (1 अप्रैल से 31 जुलाई, 2024) के लिए है। वित्तीय वर्ष हेतु बजट में सम्मिलित राशि 3,48,986.57 करोड़ है। लेखानुदान के लिए राशि रुपए 1,45,229.55 करोड़ है। लेखानुदान राशि में मतदेय राशि रुपए 1,19,453.05 करोड़ तथा भारित राशि रुपए 25,776.51 करोड़ है।

    बजट अनुमान 2024-25 का वार्षिक वित्तीय विवरण

    वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान में कुल राजस्व प्राप्तियाँ राशि रुपए 2,52,268.03 करोड़ हैं। इसमें राज्य कर से राजस्व प्राप्तियाँ रुपये 96,553.30 करोड़ हैं। गैर कर राजस्व प्राप्तियाँ रुपए 18,077.33 करोड़ हैं। राजस्व व्यय रुपए 2,51,825.13 करोड़ है। वर्ष 2023-24 में पुनरीक्षित अनुमान में राजस्व व्यय रुपए 2,31,112.34 करोड़ है। वर्ष 2024-25 में राजस्व आधिक्य अनुमान रुपए 442.90 करोड़ है। कुल पूँजीगत प्राप्तियाँ का 59,718.64 करोड़ एवं वर्ष 2024-25 में कुल पूँजीगत परिव्यय का बजट अनुमान 59,342.48 करोड़ है।

    ]]>
    Mon, 12 Feb 2024 14:57:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    फिर आया सौगातों का दिन : प्रधानमंत्री मोदी 11 फरवरी को करेंगे मध्य प्रदेश का दौरा, 7500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे https://acntimes.com/Day-of-Gifts-Prime-Minister-Modi-will-visit-Madhya-Pradesh-on-February-11 https://acntimes.com/Day-of-Gifts-Prime-Minister-Modi-will-visit-Madhya-Pradesh-on-February-11 एसीएन टाइम्स @  भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी रविवार को मध्यप्रदेश के भ्रमण पर रहेंगे। वे जनजातीय बहुल क्षेत्र झाबुआ में जनजातीय बंधुओं से भी रू-ब-रू होंगे। इस दौरान वे लगभग 7500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क, रेल, बिजली और जल क्षेत्र से संबंधित अनेक परियोजनाएं शामिल हैं। झाबुआ में 'सीएम राइज स्कूल' का शिलान्यास भी होगा। स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेखों का वितरण भी किया जाएगा। इससे लोगों को उनकी जमीन के अधिकार के लिए दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध होंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी 11 फरवरी को दोपहर 12.20 बजे झाबुआ के गोपालपुरा पहुंचेंगे। वे यहां आयोजित कार्यक्रम में ‘प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना’ के अंतर्गत 559 गांवों के लिए 55.9 करोड़ रुपए जारी करेंगे। इसका उपयोग आंगनवाड़ी भवन, राशन की दुकानों, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों में अतिरिक्त कमरे, आंतरिक सड़कों सहित विभिन्न प्रकार की निर्माण गतिविधियों के लिए किया जाएगा। स्कूल छात्रों को स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी आदि जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान योजना की मासिक किस्त का वितरण करेंगे। इस योजना में मध्य प्रदेश की विभिन्न विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक आहार के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जाते हैं।

    क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की रखेंगे आधारशिला

    प्रधानमंत्री क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन की आधारशिला रखेंगे। यह एक समर्पित विश्वविद्यालय है, जो क्षेत्र में उच्च जनजातीय बहुलता वाले जिलों के युवाओं को सुविधाएं प्रदान करेगा। करीब 170 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाला यह विश्वविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्वस्तरीय अवसंरचना प्रदान करेगा।

    नल-जल परियोजनाओं का होगा भूमिपूजन और लोकार्पण

    प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जो मध्य प्रदेश में जलापूर्ति और पेयजल प्रबंधन को सशक्त करेगी। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें 'तलवाड़ा परियोजना' शामिल है। यह धार और रतलाम के एक हजार से अधिक गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति योजना है। इसके अलावा अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) 2.0 के तहत 14 शहरी जलापूर्ति योजनाएं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में 50 हजार से अधिक शहरी परिवारों को लाभान्वित कर रही हैं। प्रधानमंत्री झाबुआ की 50 ग्राम पंचायतों के लिए 'नल जल योजना' भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे लगभग 11 हजार घरों को नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा।

    रेल परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

    पीएम मोदी कार्यक्रम में कई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे। इनमें रतलाम रेलवे स्टेशन और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखना भी शामिल है। इन स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया जाएगा। राष्ट्र को समर्पित रेल परियोजनाओं में इंदौर - देवास - उज्जैन सी केबिन रेलवे लाइन के दोहरीकरण की परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इटारसी-यार्ड रीमॉडलिंग के साथ उत्तर-दक्षिण ग्रेड सेपरेटर तथा बरखेरा-बुदनी-इटारसी को जोड़ने वाली तीसरी लाइन को भी इसमें रखा गया है। ये परियोजनाएं रेल अवसंरचना को मजबूत करने तथा यात्री और माल गाड़ियों, दोनों के लिए यात्रा के समय को कम करने में मदद करेंगी।

    सड़क परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

    प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में 3275 करोड़ से अधिक की कई सड़क विकास परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें एनएच-47 के (हरदा-तेमगांव) 30 किलोमीटर तक हरदा-बैतूल (पैकेज-I) को चार लेन का बनाना, एनएच-752डी का उज्जैन देवास खंड, एनएच-47 के इंदौर-गुजरात एमपी सीमा खंड को चार लेन (16 किमी) और एनएच-47 के चिचोली-बैतूल (पैकेज-III) हरदा-बैतूल को चार लेन और एनएच-552जी का उज्जैन झालावाड़ खंड शामिल है। इन परियोजनाओं से सड़क संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री अपशिष्ट डंपसाइट उपचार परियोजना, 7 विद्युत सब स्टेशन जैसी अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास होगा।

    ]]>
    Sat, 10 Feb 2024 20:38:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को झाबुआ में आयोजित जनजातीय महासम्मेलन में शामिल होंगे, अगवानी के लिए तीन 'मिनिस्टर इन वेटिंग' नामित https://acntimes.com/Prime-Minister-Narendra-Modi-will-come-to-Jhabua-on-11-February https://acntimes.com/Prime-Minister-Narendra-Modi-will-come-to-Jhabua-on-11-February एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के झाबुआ आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के भ्रमण पर उनकी अगवानी के लिए तीन कैबिनेट मंत्रियों को 'मिनिस्टर इन वेटिंग' नामित किया गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश आ रहे हैं।

    राज्य शासन द्वारा जारी अधिकृत जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झाबुआ एयर पोर्ट पर अगवानी के लिए मप्र के नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अधिकृत किया गया है। वहीं झाबुआ हेलीपेड पर वन, पर्यावरण एवं अनूसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान और मुख्य कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया अगवानी करेंगी।

    बता दें कि, झाबुआ में 11 फरवरी को जनजातीय महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी महासम्मेलन में जनजातीय समाज को संबोधित करेंगे। यह मध्यप्रदेश में भाजपा का लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज बताया जा रहा है। इसके माध्यम से भाजपा मप्र सहित चार राज्यों के जनजातीय समाज को साधने का प्रयास करेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री जनजातीय समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं के अलावा नए निर्णयों और सिकलसेल जैसी बीमारी को लेकर जागरूक करने के साथ महत्वपूर्ण जानकारी भी देंगे।

    ]]>
    Fri, 09 Feb 2024 21:49:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्यप्रदेश के हरदा जिले के कलेक्टर और एसपी को हटाया, पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में हुई कार्रवाई https://acntimes.com/Collector-and-SP-of-Harda-district-of-Madhya-Pradesh-removed https://acntimes.com/Collector-and-SP-of-Harda-district-of-Madhya-Pradesh-removed एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने हरदा के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है। यह कार्रवाई रहदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के चलते की गई है। हादसे को लेकर प्रशासन पर भी आरोप लग रहे थे।

    मंगलवार सुबह हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 11 लोगों की जान चली गई थी जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सरकार ने इसे गंभीरते से लेते हुए कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संजीव कुमार कंचन को हटा कर मुख्यालय पदस्थ किया है। पहले एसपी को हटाने का आदेश जारी हुआ और उसके कुछ ही देर बाद कलेक्टर का आदेश भी जारी हो गया। जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया को कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है।

    ]]>
    Wed, 07 Feb 2024 22:42:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बिग ब्रेकिंग : रतलाम के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल की कार थांदला के पास 4 पलटी खाई, चार लोग घायल https://acntimes.com/Ratlam-BJP-leader-Manohar-Porwals-car-overturns-in-Thandla-4-people-injured https://acntimes.com/Ratlam-BJP-leader-Manohar-Porwals-car-overturns-in-Thandla-4-people-injured वडोदरा से रतलाम आते समय 8 लेन से 2 किमी पहले हुआ हादसा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल की कार थांदला से करीब तीन किलोमीटर दूर ग्राम खजूरी में पलट गई। सामने से आई रही बाइक को बचाने में हुए हादसे में पोरवाल सहित चार लोगों को चोट आई हैं। घायलों में पोरवाल की पत्नी भी शामिल हैं।

    जानकारी के अनुसार करीब 70 वर्षीय भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, उनकी पत्नी मधुबाला, पुत्र विपिन पोरवाल और भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री राकेश नागर आवश्यक कार्य से अपनी कार MP43 CB2481 से वडोदरा गए थे। सभी मंगलवार शाम को रतलाम लौट रहे थे। कार नागर चला रहे थे। शाम करीब सवा सात बजे थांदला के पास 8 लेन से महज दो किलो मीटर पहले उनकी कार अचानक ही अनियंत्रित हो गई और चार बार पलटी खा गई। जानकारी मिलते ही एसडीएम तरुण जैन, थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया पहुंचे। एम्बुलेंस से थांदला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। यहां डॉ. मनीष दुबे, डॉ. रोहित मुजाल्दे और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा प्राथमिक उपाचर कर झाबुआ के जिला अस्पताल रैफर किया गया।

    बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा

    हादसे की जानकारी मिलने पर रतलाम से थांदला पहुंचे पोरवाल के परिवार के सदस्य सिद्धार्थ ने बताया कि हादसे की जानकारी विपिन पोरवाल ने उन्हें मोबाइल पर दी। जानकारी मिलते ही सिद्धार्थ अपने मित्रों के साथ थांदला पहुंचे। सिद्धार्थ ने एसीएन टाइम्स को बताया कि 8 लेन से पहले टर्न पर अचानक एक बाइक आ जाने से कार चला रहे राकेश नागर ने बाइक पर सवार व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान हादसा हो गया। 

    टांके लगाने पड़े, दो को फ्रैक्चर भी हुआ

    सिद्धार्थ ने बताया कि हादसे में राकेश नागर और भाजपा नेता पोरवाल को मामूली फ्रैक्चर होने की बात डॉक्टरों ने कही है। सही स्थिति बुधवार सुबह पता चलेगी। वहीं विपिन पोरवाल को चार टांके भी लगाने पड़े। पलटने से कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन ईश्वर का शुक्र है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी बाल-बाल बच गए। डॉक्टर ने सभी को आराम करने की सलाह दी है।

    ]]>
    Wed, 07 Feb 2024 00:13:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आत्महत्या : हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य उमेंद्र सिंह डांगी ने लगाई फांसी, साले की शादी से लौटने के बाद लगाया मौत को गले https://acntimes.com/High-school-in-charge-principal-Umendra-Singh-Dangi-hanged-himself https://acntimes.com/High-school-in-charge-principal-Umendra-Singh-Dangi-hanged-himself एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आलोट विकासखंड के लूणी स्थित सरकारी हाईस्कूल के विज्ञान शिक्षक एवं प्रभारी प्राचार्य उमेंद्रसिंह डांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उन्होंने आत्महत्या की तब उनके परिवार के सदस्य उनके साले की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार शिक्षक उमेंद्रसिंह डांगी (50) का शव मंगलवार को खारवांकला स्थित उनके निवास पर पंखे पर बंधे फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है। अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कारण पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

    एक दिन पहले ही लौटे थे शादी से

    बता दें कि प्रभारी प्राचार्य डांगी मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने साले की शादी में गए थे। चूंकि सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू होनी थी इसलिए वे रविवार को ही शादी लौट आए थे। परिवार के अन्य सदस्य शादी वाले घर में ही रुक गए थे। परीक्षा का कहकर लौटने के बाद भी डांगी अगले दिन सोमवार को स्कूल नहीं पहुंचे। इस पर परिजन और स्कूल स्टाफ ने उनके मोबाइल फोन कर कॉल किया लेकिन रिप्लाई नहीं मिला। परिजन ने समझा के वे परीक्षा संबंधी काम में व्यस्त होने से कॉल रिसीव नहीं करा पाए होंगे। वहीं स्कूल स्टाफ को लगा कि वे शादी समारोह से नहीं लौटे होंगे।

    मंगलवार सुबह चला पता

    बच्चों ने कॉल किया लेकिन जब डांगी ने रिसीव नहीं की तो उन्होंने मंगलवार सुबह घर के सामने रहने वाले दुकान संचालक से संपर्क साधा। दुकान संचालक ने डांगी के घर जाकर देखा, आवाज भी लगाई। दरवाजे पर दस्तक भी दी लेकिन न तो दरवाजा खुला और न ही किसी ने कोई रिप्लाई ही दिया। इसी दौरान दुकान संचालक के परिजन भी वहां आ गए। उन्होंने दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। अंदर जाकर देखा तो दांगी का शव पंखे पर बंधे फंदे पर लटका हुआ मिला। उन्होंने तत्काल पुलिस को और परिजन को जानकारी दी।

    बेटा सीए की और बेटी नीट की कर रही तैयारी

    शिक्षक डांगी डांगी मिलनसार, मृदुभाषी और अपने काम से कम रखते थे। 1998 में शासकीय स्कूल में शिक्षक बनें डांगी को 2013 में प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदोन्नति मिली थी। तब से वे आलोट विकासखंड के लूणी हाईस्कूल में पदस्थ थे। डांगा का बेटा विशाल इंदौर में सीए और बेटी संजू नीट की तैयारी कर रही है।

    ]]>
    Tue, 06 Feb 2024 22:57:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हरदा में हाहाकार ! पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 की मौत, 60 से ज्यादा झुलसे, CM यादव ने लिया संज्ञान, PM मोदी ने जताया दुख, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो... https://acntimes.com/Fire-breaks-out-in-Hardas-firecracker-factory-11-dead-more-than-60-burnt https://acntimes.com/Fire-breaks-out-in-Hardas-firecracker-factory-11-dead-more-than-60-burnt मृतकों के परिजन को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा, घायलों का निःशुल्क इलाज होगा 

    एसीएन टाइम्स @ डेस्क ।  मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार सुबह पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगते ही विस्फोट शुरू हो गए। आग पर काबू पाने के लिए इंदौर और भोपाल से भी फायर लॉरियां रवाना की गईं हैं। दिल दहला देने वाली घटना में अब तक 11 लोगों की मौत और करीब 60 लोगों के घायल होने की खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले में संज्ञान लेकर कैबिनेट मंत्री, एसीएस और होमगार्ड डीजी को हेलिकॉप्टर से हरदा पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने और घायलों का निःशुल्क उपचार कराने का ऐलान किया है। उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई है।

    हरदा जिला मंगलवार सुबह अचानक हुए धमाकों से दहल उठा। धमाके यहां एक पटाखा फैक्ट्ररी में लगी आग के कारण हुआ। इससे अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं के गुबार की किलोमीटर दूर से किसी बड़ी ज्वालामुखी फटने जैसा प्रतीत हो रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, फैक्टरी में 500 से अधिक लोग काम कर रहे थे।  पटाखा फैक्टरी में लगी आग के कारण पटाखों में विस्फोट शुरू हो गया। जानकारी मिलते ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दए गए थे। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी एक्टिव कर दिया गया है। 110 से अधिक एम्बुलेंस मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचने में लगाई गई हैं।

    अस्पतालों को किया तैयार

    हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग  के अनुसार बचाव अभियान जारी है। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर घायलों भोपाल और इंदौर शिफ्ट किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसे की भावहता को देखते हुए हरदा के आसपास की एम्बुलेंस तो घटनास्थल पहुंची ही, भोपाल और इंदौर तक के फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस पहुंचीं और घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया। हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए शासन द्वारा सेना से भी मदद मांगी गई है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर के मेडिकल कॉलेज तथा AIIMS भोपाल में बर्न यूनिट तथा जेपी अस्पताल को भी तैयार किया गया है। होशंगाबाद में भी उपचार की व्यवस्था की गई है।

    इमरजेंसी सेवाएं हाई अलर्ट पर

    हरदा में हुए विस्फोट के बाद प्रदेश में सभी जगह इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर हैं, खासकर हरदा, आसपास के जिलों में। अकेले भोपाल से 20 एम्बुलेंस हरदा रवाना की गई हैं। हरदा की 20, इंदौर और खंडवा से 15-15, देवास, सीहोर औह होशंगाबाद से 10-10, बैतूल से 8, रायसेन और बुरहानपुर के 3-3 एम्बुलेंस लोगों को अस्पताल पहुंचाने के काम में लगी हैं। इस तरह 115 एम्बुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचने के काम में लगी हैं। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

    घायलों को एंबुलेंस सहित पुलिस और जिला प्रशासन के विभिन्न वाहनों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। नजदीकी जिले नर्मदापुरम् और बैतूल से भी चिकित्सा सहायता पुलिस बल भेजा जा रहा है। राहत कार्य क लिए 01 पीसी, 01 एसीडएआरएफ और एनडीआरफ के जवान को आपदा प्रबंधन संबंधी सामग्री फायर ऐक्सटिंग्विशर, फायर एंट्री शूट, सर्च लाइट, स्ट्रेचर, हेलमेट, ब्रीथिंग अप्रेटस आदि के साथ घटना स्थल रवाना किया। जिला प्रशासन द्वारा हरदा की नगरीय सीमा के अंतर्गत बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री एवं गोदाम में घटित अग्नि दुर्घटना में पीड़ितों की सहायता के लिये कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

    CM मोहन यादव ने लिया संज्ञान

    घटना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली। घटना की स्थिति को समझने के लिए उन्होंने आवश्यक बैठक बुलाई। उन्होंने  कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह, ACS अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्स हैंडल पर जारी वीडियो में कहा है कि हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना दु:खद है। सूचना मिलते ही हमने तुरंत घटना का संज्ञान लिया और जिला प्रशासन की टीम को एक्टिव किया।

    मुख्यमंत्री ने बताया 50 से ज्यादा एंबुलेंस तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। घायलों का तुरंत नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज किया जा सके, इसके लिए इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद में डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के नि:शुल्क और समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

    ]]>
    Tue, 06 Feb 2024 18:37:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    धूमधाम से मना पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी का जन्मदिन, जिला अस्पताल में इन्वर्टर भेंट किया तो गोशाला में हुई गोसेवा https://acntimes.com/Former-Home-Minister-Himmat-Kotharis-birthday-celebrated-with-pomp https://acntimes.com/Former-Home-Minister-Himmat-Kotharis-birthday-celebrated-with-pomp एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी का जन्मदिन शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन को खास बनाने के लिए समर्थकों ने सेवा कार्य और पूजा-अर्चना करने के साथ ही दान भी दिया।

    पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी को जन्मदिन मनाने और बधाई देने का सिलसिला शुक्रवार देर रात से शुरू हो गया था। समर्थकों और ईष्ट-मित्रों ने उनके घर पहुंच कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठन एवं मित्र मंडल द्वारा विभिन्न आयोजन भी रखे गए। भाजपा नेता कोठारी ने लिमणेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    डालूमोदी बाजार चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया तो जीवदया समिति द्वारा त्रिवेणी क्षेत्र में संचालित गोशाला में गोसेवा की गई। अलकापुरी चौराहे पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति की ओर से श्रमिक वर्ग के साथ अल्पाहार वितरित कर वरिष्ठ नेता के जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में संचालित सेवा केंद्र पर निर्धन-गरीब व्यक्तियों को मिठाई वितरित की गई। सराफा व्यापारी संघ, राठौर तेली समाज द्वारा भी कोठारी का जन्मदिन मनाया गया।

    जिला अस्पताल में भेंट किया इन्वर्टर

    कोठारी के जन्मदिन के अवसर पर राकेश सकलेचा मित्र मंडल द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निर्मल जैन को इन्वर्टर भेंट किया गया। डॉ. जैन ने इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा अस्पताल में सेवा कार्य के लिए कोठारी और उनके समर्थकों का सेवा कार्य अन्य के लिए हमेशा से प्रेरणादायी रहा है। इस मौके पर कोठारी, सकलेचा के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश मूणत, महेंद्र कोठारी, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

    यह स्नेह की जीवन की प्रेरणा है

    अपने जन्मदिन के मौके पर मिले स्नेह के प्रत्युत्तर में कोठारी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा आप सभी का यह स्नेह ही है जो उन्हें प्रेरणा देता है। यही उनकी जीवन की सच्ची और बहुमूल्य पूंजी है।

    इनकी मौजूदगी रही खास

    पूर्व गृह मंत्री कोठारी का जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वालों और इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, पत्रकार, व्यापारी, समाजसेवी आदि शामिल रहे। इनमें महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम-झाबुआ सांसद, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व महापौर डॉ सुनीता यार्दे, शेखर यादव, महेंद्र कोठारी, जवाहर व्यायामशाला के गौरव जाट, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनीष शर्मा, यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर, अशोक जैन लाला, पत्रकार राजेश मूणत, राजेश जैन, इंगित गुप्ता, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, भाजपा नेता बद्रीलाल परिहार, दिनेश राठौड़, मेहरबान सिंह, रणजीतसिंह राठौर, राजेंद्र राठौर, राजेंद्र पाटीदार, जोस चाको, रवि चंडालिया, शैलेंद्र शर्मा, प्रदीप राठौर, पूर्व पार्षद सत्यदीप भट्ट, गोपाल सोलंकी, श्रमिक नेता मधु पटेल, कमल जैन, इरशाद मंसूरी, महेश सोलंकी, लक्ष्मीनारायण धरवा आदि प्रमुख रहे।

    ]]>
    Sun, 04 Feb 2024 06:48:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यातायात पुलिस अलर्ट ! गुना शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरी पुलिस, जय स्तंभ एवं हनुमान चौराहे पर स्थित ऑटो स्टैंड 50 मीटर दूर किए शिफ्ट https://acntimes.com/Police-came-on-the-road-to-improve-the-traffic-system-of-Guna-city https://acntimes.com/Police-came-on-the-road-to-improve-the-traffic-system-of-Guna-city अगम द्विवेदी

    एसीएन टाइम्स @ गुना । गुना पुलिस अधीक्षक की मंशा के अनुरूप यातायात पुलिस द्वारा गुना में व्यवस्थित यातायात को लेकर कार्यवाही की गई। इस दौरान शहर के दो चौराहों पर स्थित ऑटो स्टैंड शिफ्ट किए गए। पुलिस ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

    यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर एवं यातायात डीएसपी मनोज वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रशासनिक अमले के साथ यातायात व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए गए। अमले ने जय स्तम्भ चौराहे एवं हनुमान चौराहे पर स्थित ऑटो स्टैंड को 50 मीटर दूरी पर शिफ्ट किया गया।

    इसके साथ ही बिना परमिट एवं बिना फिटनेस के चलने वाले ऑटो व अन्य वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। शाम को कोतवाली, सदर बाजार, सराफा बाजार में अव्यवस्थित खड़े दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को व्यवस्थित कर चालानी कार्रवाई की।

    ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर हो रही कार्रवाई

    यातायात प्रभारी सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले दोपहिया वाहनों पर भी निरंतर चालानी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे वाहनों के कारण शहर में भय का वातावरण निर्मित होता है।

    ]]>
    Sat, 03 Feb 2024 14:02:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    तबादले : मध्य प्रदेश के इन IAS अफसरों की बदली जिम्मेदारियां, जानिए कौन बना सीएम का सचिव और किसी मिली दूसरी बड़ी जिम्मेदारियां https://acntimes.com/Transfer--Changed-responsibilities-of-these-IAS-officers-of-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/Transfer--Changed-responsibilities-of-these-IAS-officers-of-Madhya-Pradesh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रसानिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। मुख्य सचिव डॉ. वीरा राणा द्वारा जारी सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सचिव सहित अन्य प्रमुख विभाग में पदस्थ किए गए अफसरों के नाम शामिल हैं।

    ]]>
    Fri, 02 Feb 2024 23:33:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्य प्रदेश लीडरशिप समिट 3 और 4 फरवरी को, पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन संबोधित करेंगे https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-Leadership-Summit-on-3rd-and-4th-February https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-Leadership-Summit-on-3rd-and-4th-February एसीएन टाइम्स @ भोपाल । अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान मध्यप्रदेश द्वारा ‘रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधनी संस्थान’ के साथ जन-प्रतिनिधियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। 3 और 4 फरवरी को मध्यप्रदेश सरकार के जन-प्रतिनिधियों के लिए लीडरशिप समिट का आयोजन होगा। पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित करेंगे। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और नीति आयोग के विशेषज्ञों के उद्बोधन भी होंगे।

    मध्यप्रदेश लीडरशिप समिट का शुभारंभ 3 फरवरी को दोपहर 3 बजे होगा। इस दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव संबोधित करेंगे। इसके बाद “आकांक्षाएँ एवं संकल्प भारत सरकार की अहम पहल’’ विषय पर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग भारत सरकार के आनंद शेखर और “तनाव प्रबंधन’’ पर डॉ. विक्रांत तोमर का उद्बोधन होगा।

    दूसरे दिन इस विषयों पर होगी चर्चा

    दूसरे दिन रविवार को सुबह 10.00 बजे से शाम 7:30 बजे तक विभिन्न सत्रों का आयोजन होगा। इनमें “विधायी कार्य-प्रणाली’’, “अवसर एवं चुनौतियाँ’’, “आकांक्षाएँ एवं संकल्प-भारत सरकार की अहम पहल’’ एवं “प्रौद्योगिकी एवं सुशासन’’ विषय पर चर्चा होगी। इन सत्रों को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, श्वेता सिंह, डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संबोधित करेंगे। समापन सत्र सायंकाल 6.30 से 7.30 बजे तक होगा।

    ]]>
    Fri, 02 Feb 2024 22:57:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हम जो भी काम करें उस समय हमारे दिल में ‘तिरंगा’ और मन में ‘राष्‍ट्र’ होना चाहिए& विनोद करमचंदानी https://acntimes.com/75th-Republic-Day-celebrated-in-Arts-and-Science-College-Ratlam https://acntimes.com/75th-Republic-Day-celebrated-in-Arts-and-Science-College-Ratlam अग्रणी महाविद्यालय में हर्ष, उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय संविधान ने हमें सार्वभौम राष्ट्र के नागरिक के रूप में अनेक शक्तियां और अधिकार प्रदान किए हैं और साथ ही कुछ कर्तव्य भी। हम अपने अधिकारों की प्रति तो जागरूक रहते हैं पर अपने कर्तव्यों के पालन के प्रति उदासीन रहते हैं। दरअसल, हम जो भी काम करें हमारे दिल में ‘तिरंगा’ और मन में ‘राष्‍ट्र’ होना चाहिए। तभी हम एक विकसित राष्ट्र के रूप में भारत को अग्रणी महाशक्ति बना सकेंगे।

    यह बात शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंद ने कही। वे महाविद्यालय में 75वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित झंडावंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए और भी अधिक गर्व का विषय है कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्‍यों की पूर्ति के लिए शहर के अग्रणी महाविद्यालय को प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस के रूप में चयनित किया गया है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को न केवल और अधिक विषयों को पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा बल्कि कई नई सुविधा भी मिलेगी।

    हमारे युवा स्वाभिमान के भाव से राष्ट्र निर्माण में संलग्न रहें- डॉ. वाय. के. मिश्र

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के मिश्र ने कहा कि हमारे युवा स्‍वाभिमान के भाव से राष्ट्र के निर्माण में संलग्न रहें। आत्मविश्वास के बल पर ज्ञान और धन को प्राप्त कर हमारे युवा राष्ट्र के विकास में सहयोगी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी में जो त्याग और बलिदान दिया है, हमें उसे हमेशा याद रखना चाहिए। डॉ. मिश्र ने कहा कि भारत का गौरव तभी बढेगा जब हमारे युवा भौतिक सुविधाओं को अर्जित करने के साथ ही चारित्रिक उच्चता भी प्राप्त करें।

    एनसीसी कैडेट्स ने किया मार्च पास्ट

    कार्यक्रम के प्रारंभ में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष करमचंदानी और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिश्र ने झंडावंदन कर परेड की सलामी ली। महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट की छात्र एवं छात्रा दोनों विंग के कैडेट्स ने देश की आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं मध्य प्रदेश गान के साथ ही विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। साथ ही स्‍त्री शक्ति और श्री अन्‍न (ज्‍वार-बाजरा) को समर्पित इस वर्ष में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नव मतदाताओं को जोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।


    ]]>
    Sat, 27 Jan 2024 20:51:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नियुक्ति / मनोनयन : भाजपा ने किया MP के 4 जिलों के नए अध्यक्षों का ऐलान, प्रदीप उपाध्याय को मिली रतलाम जिले की कमान https://acntimes.com/BJP-changed-4-district-presidents-of-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/BJP-changed-4-district-presidents-of-Madhya-Pradesh कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुंह मीठा करा कर और अंगवस्त पहनाकर दी बधाई

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम / भोपाल । भाजपा ने मध्य प्रदेश के चार जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। रतलाम जिले की कमान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय को सौंपी गई है। उपाध्याय के प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्वागत कर बधाई दी।

    मप्र भाजपा के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश के चार जिला अध्यक्षों की सूची जारी की। विधानसभा चुनाव के चलते पहले सूची जारी नहीं की जा सकी थी लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नए अध्यक्षों की घोषणा शुरू हो गई है। रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय बनाए गए हैं। उन्हें राजेंद्र सिंह लुनेरा के स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाद्याय अभी जिला महामंत्री पद पर काबिज रहे हैं। अन्य जिलों में बालाघाट में रामकिशोर कांवरे, बुरहानपुर मनोज माने और छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

    जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अंगवस्त्र पहनाकर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। उपाध्याय ने नियुक्ति पर मंत्री काश्यप का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष के रूप में उपाध्याय की नियुक्ति होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री काश्यप के यहां उपाध्याय का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

    ]]>
    Fri, 26 Jan 2024 21:54:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    परवलिया के मोहसिन खान ने ही रेलवे के जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पंड्या को मारी थीं गोलियां, एसीएन टाइम्स ने पहले ही दिन बता दिया था आरोपी का नाम https://acntimes.com/Dikshant-Pandya-murder-case-revealed-Mohsin-Khan-of-Parvalia-had-shot-railway-engineer https://acntimes.com/Dikshant-Pandya-murder-case-revealed-Mohsin-Khan-of-Parvalia-had-shot-railway-engineer एसीएन टाइम्स @ मंदसौर । रतलाम रेल मंडल की सीएंडडब्ल्यू शाखा जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पंड्या की हत्या परवलिया के मोहसिन लाला ने की थी। बांछड़ा डेरे की युवती से संबंध के चलते दीक्षांत पर चार गोलियां दागी थीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह खुलासा सबसे पहले एसीएन टाइम्स ने ही किया था। वारदात के दौरान दीक्षांत के साथ उसकी कार में एक युवती भी थी। हत्या में सह आरोपी होने से मंदसौर पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

    दीक्षांत पंड्या हत्याकांड का सिलसिलेवार खुलास बुधवार को मंदसौर पुलिस ने किया। पुलिस के अनुसार 21 जनवरी 2024 को खोड़ाना गांव के चौकादीर ने भावगढ़ थाने पर सूचना दी कि खोड़ाना गुराड़िया गांव के कच्चे रास्ते पर लाल ब्रेजा कार नंबर MP43CB 01-43 खड़ी है। उसमें एक व्यक्ति औंधे मुँह पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची। कार में पड़े व्यक्ति को देखा तो उसके शरीर पर गोलियों के निशान थे।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देशन व एएसपी गौतम सोलंकी के मार्गदर्शन में एसडीओपी (मंदसौर ग्रामीण) कीर्ति बघेल को घटना स्थल रवाना किया गया। मामला प्रथमदृष्टया हत्या का होने से एफएसएल टीम को बुलाया गया। मृतक की पहचान दीक्षांत पिता नवीन पंड्या (39) निवासी रेलवे कॉलोनी रतलाम होना पाया गया था। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचित किया। साथ ही अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भादंवि की धारा 302 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

    युवती से रतलाम में रहने की जिद करता था दीक्षांत

    विवेचना के दौरान मुखबिर से पता चला कि दीक्षांत पंड्या का ढोढर डेरे की पिंकी नामक एक युवती के यहां आना-जाना है। यह भी पता चला कि उक्त युवती को पूरे मामले की जानकारी है। पुलिस टीम ने इस आधार पर पिंकी से प्रारंभिक पूछताछ की तो उसने पूरा मामला बता दिया। युवती ने बताया कि मोहसिन पिता नज़ीम लाला निवासी परवलिया थाना रिंगनोद को वह करीब 10 वर्षों से जानती है। मोहसिन उसके पास 10 वर्ष से आ रहा है। चार-पाच वर्ष से दोनों में अच्छे संबंध हो गए थे।

    युवती ने बताया कि मोहसिन उसे बहुत प्यार करने लगा था और उसका सारा खर्च भी उठाता था। बाद में युवती की पहचान दीक्षांत पंड्या से हो गई। बीते 6 महीने से दिक्षांत लगातार उस पर रतलाम में रहने के लिए दबाव बना रहा था। वह इसके लिए जिद करता था, उसने कई बार गाली-गलौच भी की। इससे वह परेशान हो गई थी हालांकि कभी इसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की हिम्मत नहीं कर सकी। इसी बीच युवती के यहां मोहसिन का आना जाना फिर बढ़ गया। ऐसे में एक महीने से युवती की परेशानी और बढ़ गई थी।

    मोहसिन ने कहा था कि मैं दीक्षांत को रास्ते से हटा देता हूं

    पुलिस के अनुसार युवती ने दीक्षांत द्वारा उसे रतलाम में रहने के लिए दबाव डालने की बात मोहसिन को बताई थी। तब मोहसिन ने युवती से कहा था कि तुम बोलो तो मैं उसे (दीक्षांत को) रास्ते से हटा देता हूं। मोहसिन ने बताया था कि मेरे पास एक पिस्टल भी रखी है।

    ...और हो तय हो गया दीक्षांत का ऐसा अंत

    पुलिस के अनुसार 20 जनवरी को युवती और दीक्षांत नीमच के जेतपुरा में शादी में गए थे। यहां दीक्षांत ने उससे फिर रतलाम चलने की जिद की और गाली-गलौच भी। दोनों दीक्षांत की कार से लौट रहे थे तभी युवती के मोबाइल फोन पर मोहसिन का कॉल आया तो उसने दीक्षांत की जिद और गाली-गलौच करने के बारे में बताया दिया। इसी चर्चा के दौरान दोनों ने दीक्षांत की हत्या की साजिश रच डाली। जैसे ही उनकी कार परवलिया पहुंची तो वहां मोटरसाइकिल पर पिस्टल के साथ इंतजार कर रहे मोहसिन खान ने दिक्षांत पर गोलियां दाग दी। दीक्षांत को 4 गोलियां लगीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मोहसिन और युवती ने दीक्षांत का शव और उसकी कार को खोड़ाना गुराड़िया गांव के कच्चे सुनसान रास्ते पर ले जाकर खड़ा कर दिया। दोनों वहां से मोटरसाइकिल से अपने घर आ गए।

    यह भी देखें... मंदसौर के ग्राम खोड़ाना में मिला रतलाम रेल मंडल के जूनियर दीक्षांत पंड्या का शव, गोली मारकर हत्या की आशंका

    साक्ष्य मिटने के लिए जला दिए थे कपड़े और मोबाइल फोन

    विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मोहसिन अखेपुर की तरफ भागा है। इस आधार पर टीम रवाना की गई। सर्चिंग के दौरान भावगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत भावगढ़-नांदवेल रोड के पास मोहसिन मिल गया। उसे गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व पिस्टल भी जब्त की। आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए घटना के दौरान पहने कपड़े और मोबाइल फोन जला दिया था जिसे पंचनामा बनाकर जब्त किया। घटना में शामिल होने से युवती पिंकी को भी आरोपी बनाया गया है।

    यह भी देखें... दीक्षांत का यह कैसा अंत  : हत्या से पहले रेलवे के जूनियर इंजीनियर दीक्षांत और मोहसिन की पिंकी के मोबाइल पर हुआ था जमकर विवाद !

    आपराधिक प्रवृत्ति का है मोहसिन

    पुलिस के अनुसार आरोपी मोहसिन आपराधिक प्रवृत्ति का होकर आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ रतलाम जिले के सैलाना, रिंगनोद, कालूखेड़ा आदि थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के संबंध में राजस्थान के प्रतापगढ़, उज्जैन सहित अन्य जिलों से भी आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकीर मंगाई जा रही है।

    यह जब्त हुआ आरोपी मोहसिन से

    • एक 9 एमएम की पिस्टल
    • आरोपी की मोटरसाइकिल
    • अधजले कपड़े और मोबाइल फोन
    • 9 एमएम पिस्टल से चले 4 कारतूस
    • एक कार क्रमां MP43CB0143
    • मृतक दीक्षांत पंड्या का मोबाइल फोन
    ]]>
    Wed, 24 Jan 2024 22:01:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने शहर की गरीब बस्तियों में बांटी मिठाई, श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की की खुशी साझा की https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-Cabinet-Minister-Chetanya-Kashyap-distributed-sweets-in-the-poor-colonies-of-the-city https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-Cabinet-Minister-Chetanya-Kashyap-distributed-sweets-in-the-poor-colonies-of-the-city एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा शहर की विभिन्न बस्तियों में मिठाई वितरण किया गया। मंत्री काश्यप ने इस कार्य का शुभारंभ सुभाष नगर क्षेत्र से किया। इसके पश्चात आंबेडकर नगर में पहुंचकर क्षेत्रवासियों को मिठाई वितरित की। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

    मंत्री काश्यप की ओर से नगर के अनेक क्षेत्रों में भाजपा नेता एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। इस दौरान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शहर की विभिन्न बस्तियों में हर्षोल्लास छाया रहा। शहरवासियों ने आतिशबाजी करने के साथ घरों में दीप जलाए और धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर आरती कर प्रसादी वितरण की। प्रभु के आगमन को लेकर हर कोई एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देता नजर आया।

    ये रहे उपस्थित

    सुभाष नगर और आंबेडकर नगर में मिठाई वितरण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, ज़िला कोषाध्यक्ष जयवन्त कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, सुदीप पटेल, सुरेंद्रसिंह भाटी, प्रहलाद राठौड़, मोहन वर्मा सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    ]]>
    Tue, 23 Jan 2024 01:28:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दीक्षांत का यह कैसा अंत  : हत्या से पहले रेलवे के जूनियर इंजीनियर दीक्षांत और मोहसिन की पिंकी के मोबाइल पर हुआ था जमकर विवाद ! https://acntimes.com/Dikshant-murder-case-Railway-JE-had-a-dispute-with-Mohsin-before-the-murder https://acntimes.com/Dikshant-murder-case-Railway-JE-had-a-dispute-with-Mohsin-before-the-murder एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेल मंडल के जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पंड्या का ऐसा अंत होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। हत्या से पहले दीक्षांत की और हत्या के संदेही आरोपी मोहसिन की मोबाइल फोन पर जमकर कहासुनी हुई थी। जिस मोबाइल पर दोनों की बात हुई वह दीक्षांत के साथ कार में मौजूद युवती पिंकी का था। पुलिस ने पिंकी को हिरासत में ले लिया है जबकि आरोपी मोहसिन अभी फरार है। मृतक दीक्षांत का अंतिम संस्कार डूंगरपुर में किया गया।

    रेलवे के सीएंडडब्ल्यू विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थ दीक्षांत पंड्या की शनिवार देर रात मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के खोड़ाना गांव में कर दी गई थी। पंड्या नीमच के जैतपुरा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। सूत्रों से यह जानकारी सामने आ थी कि शादी समारोह में उनके साथ ढोढर निवासी पिंकी नाम की एक युवती भी थी जो मंदसौर से लौटते समय भी दीक्षांत के साथ ही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पिंकी को हिरासत में लेकर प्रारंभिक पूछताछ की है।

    दीक्षांत मोहसिन को चुनौती देकर पहुंचा था परवलिया

    सूत्रों की मानें तो शादी से लौटते समय पिंकी को उसके मोबइल फोन पर कॉल आई थी। कॉल परवलिया निवासी मोहिसन नामक व्यक्ति ने की थी। उसने पिंकी से सख्त लहजे में पूछा था कि वह कहां है। इस दौरान पिंकी ने काफी रूखा जवाब दिया। दोनों के बीच कहासुनी होने पर दीक्षांत ने पिंकी का मोबाइल ले लिया और मोहसिन से बात की। दोनों में जमकर वाद-विवाद हुआ।

    बताते हैं कि मोहिसन ने उनकी लोकेशन जाननी चाही तो दीक्षांत ने कह दिया कि वे परवालिया ही आ रहे हैं, फिर देखते हैं कौन क्या करता है। इसी आधार पर मोहसिन ने परवलिया में दीक्षांत की कार को रोक लिया। यहां कहासुनी के बाद पिंकी तो चली गई जबकि दीक्षांत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मोहसिन को हत्या का संदेही मान रही है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मोहसिन के साथ कुछ अन्य लोग भी थे।

    पुलिस को है संदेही की तलाश

    मंदसौर एसपी गौतम सोलंकी ने मामले की जांच दलौदा के कार्यवाहक थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार को सौंपी है। पुलिस ने संदेही मोहसिन की तलाश में परवलिया में सर्चिंग की लेकिन वह नहीं मिला। यहां तक कि परिवार के सदस्य भी लापता है।

    होटलों में लड़कियां सप्लाई करती है पिंकी !

    पुलिस सूत्रों की मानें तो दीक्षांत पंड्या के साथ जिस पिंकी नामक युवती के होने की बात सामने आई है वह ढोढर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह होटल और आसपास लड़कियां सप्लाई करती है। उसने दीक्षांत सहित कई लोगों को झांसे में ले रखा है। इसकी बदौलत उसने अच्छी खासी संपत्ति बना ली है।

    डूंगरपुर में हुआ अंतिम संस्कार

    पुलिस द्वारा दीक्षांत का शव मंदसौर के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया था। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। परिजन उसका शव डूंगरपुर ले जहां अंतिम संस्कार किया गया। डूंगरपुर दीक्षांत का गृह नगर है जबकि वह रतलाम में महू रोड स्थित रेलवे कॉलोनी में रह रहा था।

    ]]>
    Tue, 23 Jan 2024 00:22:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मंदसौर के ग्राम खोड़ाना में मिला रतलाम रेल मंडल के जूनियर दीक्षांत पंड्या का शव, गोली मारकर हत्या की आशंका https://acntimes.com/Murder-of-Railways-junior-Dikshant-Pandya-in-Khorana-village-of-Mandsaur https://acntimes.com/Murder-of-Railways-junior-Dikshant-Pandya-in-Khorana-village-of-Mandsaur एसीएन टाइम्स @ रतलाम / मंदसौर । रतलाम रेल मंडल के जूनियर इंजीनिय दीक्षांत पंड्या का शव संदिग्ध अवस्था में मंदसौर जिले के खोड़ाना गांव में मिला है। मौके से पुलिस लाल कार भी मिली है जो मृतक की बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का बताया जा रहा है। मृतक की शरीर में चार गोलियां मिली हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मंदसौर जिले का भागवढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ाना में एक युवक का शव मिला। जानकारी मिलते ही भावगढ़ और रतलाम जिले के ढोढर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त रतलाम रेल मंडल के सीएंडडब्ल्यू विभाग में पदस्थ जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पांड्या के रूप में हुई है। मौके पर लाल कार MP43CB0143 खड़ी मिली है। कार दीक्षांत की ही बाताई जा रही है।

    प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

    अपुष्ट सूत्रों के अनुसार दीक्षांत शनिवार को कार से नीमच जिले के जेतपुरा एक शादी में शामिल होने पहुंचा था। साथ में ढोढर निवासी एक युवती भी थी, जिसका नाम पिंकी बताया जा रहा है। शादी से लौटते समय पहले पहले दोनों ढोढर में ही रुकने वाले थे। हालांकि बात में दीक्षांत ने सीधे रतलाम जाना उचित समझा। युवती को भी रतलाम में ही छोड़ने तय हुआ था। इस बीच किसी ने मुखबिरी कर दी जिसके चलते कुछ लोगों ने इनकी कार को परवलिया बांछड़ा डेरों के पास रोक लिया और विवाद किया। बताते हैं कि आरोपियों ने युवती को तो भगा दिया किंतु दीक्षांत को जबरदस्ती खोड़ाना गांव तरफ ले गए और जहां गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूत्र बताते हैं कि गोली मारने वालों में परवलिया निवासी किसी मोहसिन पिता नजीम लाला का नाम सामने आया है। इस बारे में भी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार डेढ़ माह पूर्व रतलाम जिले की ढोढर पुलिस चौकी पर एक लिखित आवेदन भी दिया था। यह किस बारे में था, यह स्पष्ट नहीं है। मामले में जानकारी अपडेट की जा रही है।

    वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन में रह चुका है दीक्षांत

    जानकारी के अनुसार मृतक पंड्या वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। युवा समिति में सचिव भी रह चुका है।

    ]]>
    Sun, 21 Jan 2024 13:39:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह, मांस और मछली भी नहीं बेच सकेंगे, नगरीय विकास विभाग ने जारी किए निर्देश https://acntimes.com/Selling-of-liquor-meat-and-fish-and-slaughtering-of-animals-banned-in-Madhya-Pradesh-on-January-22 https://acntimes.com/Selling-of-liquor-meat-and-fish-and-slaughtering-of-animals-banned-in-Madhya-Pradesh-on-January-22 एसीएन टाइम्स @ रतलाम  अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृहमाँस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी कर आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद और नगर परिषद को निर्देश जारी किए हैं। शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।

    श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंदिर परिसरों में स्वच्छता कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश स्थानीय निकायों के अधिकारियों को दिये हैं। शासन द्वारा 22 जनवरी को शराब दुकानें बंद रखने को लेकर पूर्व में ही आदेश जारी किए जा चुके हैं।

    ]]>
    Sun, 21 Jan 2024 12:17:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    स्टार्टअप रैकिंग लीडर अवॉर्ड प्रदेश के लिए गौरव, नए स्टार्टअप के लिए युवाओं को अवसर देंगे : मंत्री काश्यप https://acntimes.com/tartup-Ranking-Leader-Award-is-a-pride-for-the-state--Minister-Chetanya-Kashyap https://acntimes.com/tartup-Ranking-Leader-Award-is-a-pride-for-the-state--Minister-Chetanya-Kashyap सीड कैपिटल की व्यवस्था करने की योजना शीघ्र

    एसीएम टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन काश्यप ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा स्टार्टअप रैकिंग 2022 में मध्य प्रदेश को लीडर अवॉर्ड प्रदेश के लिए गौरव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। काश्यप ने कहा कि उनका विभाग युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा। अपनी शानदार स्टार्टअप पॉलिसी की बदौलत हमने दो साल से भी कम अवधि में 108 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित कर देश में चौथे से तीसरी रैंक पर अपना स्थान बनाया है।

    मंत्री काश्यप ने कहा कि स्टार्टअप पॉलिसी के बेहतर प्रावधानों के चलते स्टार्टअप की संख्या 3700 से ऊपर पहुंच गई है। वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं और सिडवी सहित अन्य वित्तीय संस्थाओं से स्टार्टअप के लिए बड़ी मात्रा में सीड कैपिटल मुहैया कराने की योजना तैयार की जा रही है। काश्यप ने कहा कि मध्य प्रदेश का युवा महनती है और उन्हें नए अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की जवाबदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रदेश अगले वर्ष तक स्टार्टअप रैकिंग में अग्रणी होगा। मंत्री काश्यप ने अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एमएसएमई टीम को इस अपलब्धि के लिए बधाई दी।

     

    ]]>
    Thu, 18 Jan 2024 20:20:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गणतंत्र दिवस की तैयारी : राज्यपाल मंगूभाई पटेल भोपाल में, मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन में और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में फहराएंगे तिरंगा https://acntimes.com/Who-will-hoist-the-national-flag-where-on-January-26-see-the-list https://acntimes.com/Who-will-hoist-the-national-flag-where-on-January-26-see-the-list एसीएन टाइम्स @ भोपाल । गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को मनाए जाने वाले समारोह की तैयारियां जारी हैं। इस बार भोपाल में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तो विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। 30 जिलों में मंत्री जबकि 22 में कलेक्टर द्वारा झंडावंदन करेंगे।

    राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को एक आदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले समारोह के लिए कौन मुख्य अतिथि होगा। प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी भोपाल, आर्थिक राजधानी तथा महाकाल की नगर उज्जैन के साथ ही 30 अन्य जिलों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी मंत्रियों, राज्य मंत्रियों की रहेगी। वहीं 30 जिलों में कलेक्टर ध्वज फहराएंगे। मंत्री और कलेक्टर अपने-अपने जिलों में समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे।

    ]]>
    Wed, 17 Jan 2024 22:23:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इसे बदजुबानी कहते हैं : तहसीलदार अंजलि गुप्ता के बिगड़े बोल, किसान को कह दिया 'अंडे से निकला चूजा', कलेक्टर ने हटाया https://acntimes.com/Female-Tehsildar-called-the-farmer-a-chick-hatched-from-an-egg https://acntimes.com/Female-Tehsildar-called-the-farmer-a-chick-hatched-from-an-egg एसीएन टाइम्स @ देवास । मध्य प्रदेश के देवास जिले की सोनकच्छ की तहसीलदार अंजलि गुप्ता की बदजुबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तहसीलदार किसान को ‘अंडे से निकले चूजे’ कहती सुनाई दे रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को तुम लोगों ने चुना है, मैंने नहीं। वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने तहसीलदार गुप्ता को सोनकच्छ से हटा कर अन्य को प्रभार सौंपा है।

    वायरल वीडियो सोनकच्छ तहसील के कुम्हारिया राव गांव का है जिसकी पुष्टि उन्होंने स्वयं मीडिया को दिए बयान में की है। उन्होंने कहा है कि वीडियो पिछले सप्ताह का है। गांव में एमपीपीटीएल द्वारा खेतों में टॉवर लगाए जा रहे हैं। टॉवर लगाने के कार्य में कुछ लोग व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। इसके चलते ही वे गांव पहुंचीं थी। इस दौरान व्यवधान पैदा कर रहे लोगों ने उनसे अपशब्द कहे जिसके प्रत्युत्तर में उन्होंने उक्त बात कह दी। 

    इसमें तहसीलदार गुप्ता किसान को 'चूजे हैं ये, अंडे से निकले हुए' कहती सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से यह भी कहा कि सरकार को मैंने नहीं तुमने चुना है। वीडियो पिछले सप्ताह का बताया जा रहा है। मामले में तहसीलदार गुप्ता ने अपनी सफाई भी दी है। उन्होंने बताया कि एक टॉवर लगाने के दौरान कुछ लोग बाधा उत्पन्न कर रहे थे। उन्होंने अपशब्द कहे जिसके प्रत्युत्तर में उन्होंने उक्त बात कही। मामला वीडियो सामने आने पर देवास कलेक्टर ने अंजलि गुप्ता को हटाकर प्रभार पिपलरवां के नायब तहसीलदार को सोनकक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है। 

    इसिलए आया तहसीलदार को गुस्सा

    जानकारों का कहना है कि टॉवर लगाए जाने के बाद उपजे विवाद के चलते गांव पहुंची तहसीलदार गुप्ता की किसानों से बोलचाल हो गई। इस दौरान एक किसान ने उनसे अंग्रेजी में ‘यू आर रिस्पांसिबल’ कह दिया। यह सुनते ही गुप्ता भड़क गईं। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि- ‘अंडे से निकले चूजे मरने-मारने की बात करता है। मैं कहां से रिस्पांसेबल हूं। मैं तहसीलदार हूं। सरकार किसने बनाई। सरकार को किसने चुना। आप लोगों ने चुना, मैं ​कैसे रिस्पांसेबल हूं। दो शब्द क्या पढ़ लिए अंग्रेजी में, कहने लगे यू आर रिस्पांसिबल।

    किसान बोले- हम तो अनपढ़ गंवार हैं

    तहसीलदार गुप्ता का उग्र रूप देखकर किसानों ने हाथ जोड़ लिए। उन्होंने कहा कि ‘हम तो अनपढ़ गंवार हैं। कल भी आप से बात की थी तो अच्छे से बात की थी।’ इस पर तहसीलदार का कहना था कि ‘जब कल अच्छे से बात ​की तो आज क्यों रिसपांसिबल बोला।’

    वीडियो बनाने वाले पर निकाला गुस्सा

    किसानों को भला-बुरा कह रहीं तहसीलदार गुप्ता जैसे ही पलटीं तो उनकी नजर मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बना रहे एक व्यक्ति पर पड़ी। वे अगले ही वीडियो बना रहे व्यक्ति पर झपटीं। हालांकि, तब तक उनकी बदजुबानी कैमरे में कैद हो चुकी थी।

    कलेक्टर ने तहसीलदार को हटाया

    वीडियो सामने आते ही देवास कलेक्टर ने सोनकच्छ से तहसीलदार अंजलि गुप्ता को हटा दिया। उन्हें जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन कार्यालय अटैच किया है। उनके स्थान पर लखनलाल सोनानीया को सोनकच्छ तहसीलदाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सोनानीया वर्तमान में पिपलरवां टप्पा तहसील में नायब तहसीलदार पद पर पदस्थ हैं।

    रतलाम में नायब तहसीलदार रह चुकी हैं गुप्ता

    बता दें कि अंजलि गुप्ता पूर्व में रतलाम जिले में नायब तहसीलदार पद पर पदस्थ रह चुकी हैं। वे 2014-15 में जिले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ रहीं थी। इस दौरान रतलाम कलेक्टर राजीवचंद्र दुबे और उनके बाद बी. चंद्रशेखर रहे थे। तत्कालीन कलेक्टर बी. चंद्रशेखर के कार्यकाल में जिले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ रहीं थीं।

    ]]>
    Tue, 16 Jan 2024 00:58:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के अश्विनी शर्मा बने MPMSRU के प्रदेश उपाध्यक्ष, सागर में हुए 41वें सम्मेलन में हुआ निर्वाचन https://acntimes.com/Ashwini-Sharma-of-Ratlam-became-the-state-vice-president-of-MPMSRU https://acntimes.com/Ashwini-Sharma-of-Ratlam-became-the-state-vice-president-of-MPMSRU एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेंजेंटेटिव यूनियन (MPMSRU) का 41वां प्रादेशिक सम्मलेन सागर में संपन्न हुआ। इसमें रतलाम के अश्विनी शर्मा प्रादेश उपाध्यक्ष और जीएस रावत कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

    यूनियन के अभिषेक जैन ने बताया सम्मेलन के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के निर्वाचन भी संपन्न हुए। इसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह तोमर (सतना) एवं महासचिव अनुराग सक्सेना (भोपाल) चुने गए। रतलाम के अश्विनी शर्मा को उपाध्यक्ष एवं जी. एस. रावत को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। यह निर्विरोध चुनी गई कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष रहेगा। सम्मेलन में दवा कंपनियों से आवश्यक दवाओं को जीएसटी मुक्त करने, दवा कंपनियों द्वारा श्रम संहिताओं का उलंघन करने पर उचित कार्यवाही करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में रतलाम से निखिल मिश्र, प्रदीप यादव, जीएस रावत, अभिषेक जैन, विनय सिंह ने आदि ने शिरकत की।

    ]]>
    Mon, 15 Jan 2024 23:02:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    22 जनवरी को MP में भी घोषित हो शासकीय अवकाश, जानिए& CM डॉ. मोहन यादव से किसने की यह मांग https://acntimes.com/Government-holiday-should-be-declared-in-MP-also-on-22-January https://acntimes.com/Government-holiday-should-be-declared-in-MP-also-on-22-January एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होना है। इसे लेकर पूरे देश में उत्साह है। यह दिन दीवाली की ही तरह मनाया जाएगा। देश के कई राज्यों में इस दिन शासकीय अवकाश घोषित हो चुका है। इसी तरह मप्र में भी अवकाश घोषित करने की मांग रतलाम से उठी है।

    यह मांग भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ट्वीट कर की है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। रतलाम शहर से लेकर पूरे प्रदेश में भी उत्साह का माहौल है। हर कोई इस आयोजन को देखना चाहता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। सभी इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। हर व्यक्ति के लिए अयोध्या जाकर प्राण प्रतिष्ठा देख पाना संभव नहीं है। सरकारी कर्मचारी हो या स्कूली विद्यार्थी, हर कोई टेलीविजन के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखने के लिए उत्सुक है। इसलिए 22 जनवरी के दिन शासकीय अवकाश घोषित किया जाए। इससे सभी इस आयोजन को पर देख सकें।यह दिन देश के इतिहास में लिखा जाएगा। इसकी ख़ुशी हर व्यक्ति मना सके, इसलिए अवकाश घोषित किया जाए।

    ]]>
    Sun, 14 Jan 2024 18:09:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महिला जज को भेज दिया जहर भरा लिफाफा, पत्र में लिखा& न्याय नहीं मिला तो कर लूंगा आत्महत्या https://acntimes.com/Poison-filled-envelope-sent-to-female-judge https://acntimes.com/Poison-filled-envelope-sent-to-female-judge एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम जिला न्यायालय की एक महिला जज को एक व्यक्ति ने जहर भरा लिफाफा भेज दिया। भेजने वाले ने जज को पत्र भी लिखा जिसमें उसने जल्दी न्याय नहीं मिलने पर जहर खाकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। घटना के बाद न्यायालय में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जहर भरा लिफाफा भेजने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।

    न्यायालय सूत्रों के अनुसार मंगलवार को डाक से एक लिफाफा जिला न्यायालय में पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड मुग्धा कुमार के न्यायालय में पहुंचा। न्यायाधीश ने लिफाफा खोला तो इसमें एक पत्र के साथ जहर की पुड़िया निकली। न्यायाधीश को संबोधित पत्र में लिखा था कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा।

    न्यायाधीश मुग्धा कुमार ने घटना की जानकारी जिला न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान को दी। अगले ही पल जिला न्यायाधीश सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मुग्धा कुमार के न्यायालय पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। स्टेशन रोड थाना प्रभारी भुवानीराम वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पंहुच गए। पुलिस ने जहर की पुड़िया, पत्र और लिफाफा अपने कब्जे में लिया। न्यायालय में जहर भरा लिफाफा भेजने वाले का नाम रिंगनिया निवासी दशरथ शर्मा, निवासी ग्राम रिंगनिया है। पुलिस ने दशरथ को गिरफ्तार कर लिया है।

    ]]>
    Tue, 09 Jan 2024 16:45:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव हेतु 6 सदस्यीय दल पेंच राष्ट्रीय उद्यान (टुरिया) सिवनी के लिए रवाना, सीएम राइज स्कूल रतलाम व जावरा के विद्यार्थी शामिल https://acntimes.com/6-member-team-leaves-for-state-level-Mowgli-Bal-Utsav https://acntimes.com/6-member-team-leaves-for-state-level-Mowgli-Bal-Utsav एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव में सम्मिलित होने के लिए रतलाम का 6 सदस्यीय दल रवाना हुआ। दल को जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने रवाना किया। दल पेंच राष्ट्रीय उद्यान (टुरिया) सिवनी में तीन दिन रहेगा।

    दल प्रभारी कृष्णलाल शर्मा और सीमा अग्निहोत्री के नेतृत्व में पेंच राष्ट्रीय उद्यान (टुरिया) सिवनी के लिए रवाना हुए दल में कनिष्ठ वर्ग से सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम की दिव्यांशी सिसौदिया और संस्कार परमार चयनित हुए हैं। वरिष्ठ वर्ग में सीएम राइज उत्कृष्ट जावरा के पूजा पाटीदार और रोहित मालवीय का चयन हुआ है। ये विद्यार्थी 89 एवं 10 जनवरी तक तीन दिवसीय पेंच राष्ट्रीय उद्यान (टुरिया) राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव में सम्मिलित होंगे।आयोजन में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण एवं मनुष्य और प्राणियों के प्रेम पूर्ण व्यवहार सहित विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।

    भ्रमण हेतु दल के रवाना होने के दौरान सीएम राइज विनोबा स्कूल की प्राचार्य संध्या वोहरा एवं प्रतिभागियों के पालक उपस्थित थे। सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय जावरा प्राचार्य राजेंद्र बोस ने मोगली दल को शुभकामनाएं दी हैं। प्रति वर्ष लोक शिक्षण संचालनालय एवम एपको भोपाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु मोगली उत्सव आयोजित किया जाता है।

    ]]>
    Sun, 07 Jan 2024 16:03:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आमजन की कठिनाइयों को लेकर अधिकारी संवेदनशील बनें, अवैध कॉलोनियों में विकास के लिए तय हो जिम्मेदारी& डॉ. राजेंद्र पांडेय https://acntimes.com/Officials-should-be-sensitive-towards-the-difficulties-of-the-common-people-Dr-Pandey-3344 https://acntimes.com/Officials-should-be-sensitive-towards-the-difficulties-of-the-common-people-Dr-Pandey-3344 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आमजन की कठिनाइयों को दूर करने के लिए अधिकारियों को संवेदनशील होना चाहिए।अवैध कॉलोनी में विकास कार्य के लिए कॉलोनाइजर की जिम्मेदारी निश्चित की जाए।

    उक्त आशय के निर्देश विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने विधानसभा समीक्षा बैठक में दिए।बैठक में अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना, नगर पालिका अध्यक्ष, पिपलौदा जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सत्र की पहली समीक्षा बैठक में एसडीएम भाना, सीईओ बलवंत नलवाया ने विधायक डॉ. पांडेय का स्वागत किया। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, नगरीय निकाय, लोक निर्माण, सेतु विभाग, जल संसाधन, विद्युत मंडल, महिला बाल विकास, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई।

    विधायक डॉ. पांडेय ने जावरा-सीतामऊ मार्ग पर अधूरे ब्रिज निर्माण कार्य के प्रति नाराजी व्यक्त कर साइड की एप्रोच रोड बनाने, जावरा नगर में कई प्रोजेक्ट लंबित रखे जाने पर असंतोष व्यक्त कर ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। आपने नाला निर्माण व उत्कृष्ट सड़क कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े रहने पर नाराजी व्यक्त कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डॉ. पांडेय ने अवैध व अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्यों का बिंदु उठाया। इसमें शेष अनियमित कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी कहा। क्षेत्र में आसपास विभिन्न कॉलोनी काटे जाने पर आपत्ति लेते हुए जांच के लिए कहा। राजस्व विभाग के अधिकारियों को नजूल व शासकीय भूमियों के निर्धारण के लिए भी कहा ताकि आगामी समय में आवासीय पट्टा दिए जाने की कार्यवाही की जा सके।

    पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को बिजली कनेक्शन दें

    विधायक डॉ. पांडेय ने विद्युत मंडल से नई विद्युत ग्रिड के प्रस्ताव तैयार करने, प्रधानमंत्री आवास के रहवासियों को कनेक्शन देने के भी निर्देश दिए। जावरा नगर में आंगनवाड़ी भवनों के लिए स्थान चयन करने के लिए भी राजस्व अमले को कहा। उन्होंने अधूरे उप स्वास्थ्य केंद्रों के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

    ]]>
    Sun, 07 Jan 2024 06:46:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ट्रक चालकों की हड़ताल का ऐसा असर : नए साल के पहले ही दिन डीजल&पेट्रोल के लिए लंबी कतारें, दूध&सब्‍जी की किल्लत के आसार, जानें पूरी वजह https://acntimes.com/Such-is-the-impact-of-truck-drivers-strike-Queues-for-diesel-and-petrol https://acntimes.com/Such-is-the-impact-of-truck-drivers-strike-Queues-for-diesel-and-petrol एसीएन टाइम्स @ भोपाल / इंदौर । नए साल का पहला दिन मध्य प्रदेश के लिए पेट्रोल-डीचल का संकट लेकर आया है। नए हिंट एंड रन कानून के प्रावधनों के विरोध में ट्रक चालकों द्वारा शुरू की गई हड़ताल से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई अवरुद्ध होने के आसार बढ़ गए हैं। इससे ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल-डीजल पंपों पर वाहनों की कतारें लग गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस हड़ताल का असर दूध और सब्जी सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की किल्लत भी हो सकती है।

    परिवहन के क्षेत्र में संशोधित मोटर वाहन अधिनियम ट्रक चालकों को रास नहीं आ रहा। अधिनियम में सड़क हादसा होने पर आरोपी चालक को 10 साल की जेल या एक लाख रुपए जुर्माना हो सकता है। इसके विरोध में चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने केंद्र सरकार से नए प्रावधान पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। एआईएमटीसी का तर्क है कि सजा और जुर्माने का प्रावधान तर्क संगत नहीं है।

    ट्रांसपोर्ट एसोस‍िशन का कहना है कि देश में पहले ही चालकों की काफी कमी है। नए कानून के कारण चालक डर रहे हैं और वाहन चलाने की नौकरी छोड़ रहे हैं। इसी के चलते चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। चूंकि इन चालकों में पेट्रोल-डीजल आदि की सप्लाई करने वाले चालक भी शामिल हैं इसलिए मप्र में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। जैसे ट्रक चालकों की हड़ताल के बारे में लोगों को पता चला वे पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर उमड़ पड़े। इससे इन दोनों ही ईंधन की किल्लत महसूस होने लगी है। इधर, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अपनी आगे की रणनीति को लेकर 2 जनवरी को बैठक करने का निर्णय लिया है।

    चालकों ने प्रावधान को गलत समझ लिया !

    हड़ताल में पेट्रोल पंपों तक डीजल-पेट्रोल पहुंचाने वाले टैंकरों के चालकों के शामिल होने से एमपी पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अहाऊ सिंह ने भी चिंता जताई है। उन्होंने मीडिया से कहा कि चालकों ने नए कानून को गलत समझ लिया है। उनको लगता है कि कोई हादसा होने पर उन्हें 10 साल की सजा हो जाएगी। उनके अनुसार वे खुद भी वकील रह चुके हैं इसलिए वे जानते हैं कि अगर किसी अपराध के लिए जेल और सजा दोनों का प्रावधान होता है तो जज सजा को जुर्माने तक सीमित कर देता है और आरोपी को जेल नहीं भेजते। चालक इस तर्क से भी सहमत नहीं हैं, क्योंकि उनका कहना है कि 1 लाख रुपए का जुर्माना चुकाना भी किसी चालक के लिए संभव नहीं है। वाहन मालिक की मदद के बिना ऐसा नहीं किया जा सकता है।

    इन चीजों की हो सकती है दिक्कत

    हड़ताल पर उतरे चालक उग्र होते जा रहे हैं। कई जगह प्रदर्शन और विवाद भी हो चुके हैं। यह हड़ताल लगातार प्रभावी होने से आम जनमानस के जीवन के प्रभावित होने के आसार बढ़ गए हैं। खासकर आवागमन और रोजमर्रा की वस्तुओं को लेकर। ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते सब्जी, दूध, किराना व अन्य वस्तुओं की किल्लत होना तय है।

    ]]>
    Mon, 01 Jan 2024 22:09:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों से कहा& PM के युवा भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने में जुट जाएं https://acntimes.com/Micro-Small-and-Medium-Enterprises-Minister-Chetanya-Kashyap-took-charge https://acntimes.com/Micro-Small-and-Medium-Enterprises-Minister-Chetanya-Kashyap-took-charge एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भोपाल स्थित मंत्रालय में सोमवार दोपहर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर रतलाम से भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने काश्यप को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    पदभार ग्रहण करने से पूर्व काश्यप ने विधि-विधान से मंत्रालय कक्ष में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मंत्रालय एवं इसके कामकाज की जानकारी प्राप्त की। बाद में भाजपा नेताओं ने काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया।

    प्रधानमंत्री के युवा भारत की आकांक्षाओं व संकल्प पत्र के बिंदु पूरा करने का आह्वान

    सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा भारत की आकांक्षाओं और संकल्प-पत्र के बिंदुओं को पूरा कर मध्य प्रदेश को देश  का अग्रणी राज्य बनाने के काम में जुट जाएं। विभाग के सचिव पी. नरहरि ने मंत्री कश्यप का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और वरिष्ठ अधिकारियों का परिचय करवाया। इस अवसर पर लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक रोहित सिंह और अपर सचिव शशिभूषण सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री काश्यप का अधिकारियों ने भी गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

    भाजपा नेताओं ने किया स्वागत अभिनंदन

    इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व एमआईसी सदस्य गोविंद काकानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, हेमंत राहोरी, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, नितिन तिवारी, संजय कसेरा, लघु उद्योग भारती के संदीप व्यास, मुकेश जैन, नितिन लोढ़ा, अनुज शर्मा, सुदीप पटेल, नीलेश पटेल, अनिल पोरवाल आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर शैलेन्द्र मानावत, निर्मल लुनिया, सुशील जैन, अरविन्द मानावत, प्रदीप गोलेछा, शैलेन्द्र सुरेका, आदित्य बोहरा आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 01 Jan 2024 20:02:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP की मोहन सरकार ने बदल दिए इतने IAS अफसर, कई विभागों के आयुक्त व सचिव तथा उज्जैन, बैतूल एवं ग्वालियर कलेक्टर बदले https://acntimes.com/mps-Mohan-government-replaced-18-IAS-officers https://acntimes.com/mps-Mohan-government-replaced-18-IAS-officers एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादिव की सरकार बनने के साथ ही प्रदेश के सरकारी विभागों की सर्जरी शुरू हो गई है। सरकार ने कई विभागों के आयुक्त व सचिव के साथ ही उज्जैन बैतूल और ग्वालियर जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए हैं।

    मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। तबादला आदेश प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा द्वारा जारी किया गया है। जनसंपर्क आयुक्त विवेक पोरवाल को राजस्व विभाग का प्रमुख आयुक्त बनाया गया है तो संदीप यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव। कुमार पुरुषोत्तम की जगह अब नीरज कुमार सिंह उज्जैन के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ग्वालियर कलेक्टर नियुक्त किया है। बैंस के स्थान पर अब बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी होंगे।

    गौलतलब है कि अमनबीर सिंह बैंस बैतूल में तीन वर्ष से पदस्थ थे। अतः निर्वाचन आयोग ने उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह और अपर कलेक्टर प्रीति यादव का भी तबादला हो गया है।

    ]]>
    Mon, 01 Jan 2024 00:09:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, गजट नोटिफिकेशन जारी, जानिए सीएम ने अपने पास रखे कौन से विभाग और दूसरों को क्या मिला https://acntimes.com/MP-ministers-got-distribution-of-departments-3331 https://acntimes.com/MP-ministers-got-distribution-of-departments-3331 एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश के सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा शनिवार को कर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसंपर्क सहित, गृह और सामान्य प्रशासन सहित अन्य विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं वित्त एवं आर्थिक व सांख्यिकी विभाग उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को दिया गया है। दूसरे उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल के हिस्से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग आया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग  तथा केंद्रीय मंत्री रहे प्रहलाद पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग सौंपा गया है। तीसरी बार के विधायक एवं पहली बार कैबिनेट मंत्री बने चेतन्य काश्यप को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मिला है।

    मंत्रियों के बंटवारे को लेकर जारी इंतजार खत्म हो गया है। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया।  सीएम यादव ने शनिवार शाम को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभई पटेल को मंत्रियों के विभागों की सूची सौंप दी। इसके आधार पर गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। ज्यादातर मंत्रियों को उनके कार्यक्षेत्र और अनुभव को देखते हुए जिम्मेदारी दी गई है।

    ]]>
    Sat, 30 Dec 2023 23:08:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आलीराजपुर की JMFC अदालत ने मेधा पाटकर, डॉ. सुनीलम एवं 6 अन्य आंदोलनकारियों को किया बरी, डॉ. सुनीलम बोले& जारी रहेगा संघर्ष https://acntimes.com/Courts-decision-Medha-Patkar-and-Dr-Sunilam-and-other-agitators-acquitted https://acntimes.com/Courts-decision-Medha-Patkar-and-Dr-Sunilam-and-other-agitators-acquitted 2017 में 'नर्मदा संवाद यात्रा' के दौरान दर्ज किया गया था करीब 200 आंदोलनकारियों पर दर्ज हुआ था फर्जी मुकदमा

    एसीएन टाइम्स @ आलीराजपुर । मध्य प्रदेश के आलीराजपुर के जेएमएफसी रूपेश कुमार साहू की अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर और किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम सहित 6 आंदोलनकारियों को बरी कर दिया है। इनके विरुद्ध 2017 में 'नर्मदा संवाद यात्रा' के दौरान विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

    गौरतलब है कि नर्मदा घाटी के विस्थापितों के सम्पूर्ण पुनर्वास की मांग को लेकर नर्मदा संवाद यात्रा महाराष्ट्र जा रही थी। तभी गुजरात पुलिस ने यात्रा को सीमा पर ही रोक दिया था। कई घंटे के सत्याग्रह के बाद गुजरात पुलिस ने सभी आंदोलनकारियों को मध्य प्रदेश के नानपुर थाने गाड़ियों से पहुंचाया दिया था। इस यात्रा में कई राज्यों के आंदोलनकारी शामिल थे। यात्रा के नेतृत्वकर्ता जब अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे, तभी 3 जुलाई 2017 को मप्र पुलिस ने उनके विरुद्ध भादंवि की धारा 147, 341 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया था। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर एवं डॉ. सुनीलम सहित करीब 200 आंदोलनकारी शामिल थे।

    यह भी देखें... देश को ‘गुजरात मॉडल’ अथवा ‘मोदानी मॉडल’ की नहीं, मामा बालेश्वर दयाल के मॉडल की जरूत है- डॉ. सुनीलम

    पुलिस ने 27 फरवरी 2021 को मेधा पाटकर, डॉ. सुनीलम, कमला यादव, सनोबर बी, देवराम एवं अन्य के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। जिस पर 28 दिसंबर को आलीराजपुर के जेएमएफसी रूपेश कुमार साहू की अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। प्रकरण में अधिवक्ता अनवर जावेद खान ने सभी आंदोलनकारियों की नि:शुल्क पैरवी की। बता दें कि, अब तक डॉ. सुनीलम पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 141 फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए, जिनमें से 137 मामलों में उन्हें बरी किया जा चुका है।

    फर्जी प्रकरणों से आंदोलनकारियों को डरने की जरूरत नहीं- पाटकर

    आलीराजपुर न्यायालय के फैसले के बाद सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा कि आंदोलनकारियों को फर्जी प्रकरणों  से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। इसी प्रकार डॉ. सुनीलम ने कहा कि गत 40 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में यह देखने में आया है कि सरकारें आंदोलनकारियों से बातचीत करने की बजाय फर्जी मुकदमें लादकर, भयभीत कर आंदोलन को कुचलने की कोशिश करती हैं। इसके बावजूद भी आंदोलनकारियों का संघर्ष जारी है और जारी रहेगा।

    ]]>
    Thu, 28 Dec 2023 20:39:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ब्रेकिंग न्यूज : चलती बस में लगी भीषण आग, जलने से 8 यात्रियों की मौत और कई गंभीर झुलसने की खबर, गुना से आरोन जा रही थी बस, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Breaking-News-Massive-fire-breaks-out-in-a-moving-bus-3324 https://acntimes.com/Breaking-News-Massive-fire-breaks-out-in-a-moving-bus-3324 अगम द्विवेदी

    एसीएन टाइम्स @ गुना । गुना से अरोन जा रही एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। आग ऐसा विकराल रूप लिया कि पलभर में बस खाक में तब्दील हो गई। हादसे में 8 यात्रियों के जिंदा जलने और कई के गंभीर घायल होने की बात कही जा रही है। जानकारी मिलते ही गुना कलेक्टर और एसपी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

    हादसा बुधवार को रात करीब नौ बजे बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में दुहाई मंदिर के पास हुआ। एक अज्ञात डंपर की टक्कर से बस (MP08P0199) पलट गई और आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 30 से 40 यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही समय में बस खाक में तब्दील हो गई। हादसे के बाद यात्री बस की खिड़कियों से कूदते हुए और जलते हुए अस्पताल की ओर भागते देखे गए। प्रशासन द्वारा 15 घायलों को गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी घटना स्थल की ओर रवाना हो गए थे।

    मुख्यमंत्री ने दिए जांच और आर्थिक सहायता देने के आदेश 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में बस में भीषण आग से अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा हादसे में झुलसे यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्‍यवस्‍था करने के भी निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

    पंजीयन, बीमा, टैक्स सहित सबकुछ हो चुका था खत्म

    जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई 35 सीटर बस सिकरवार ट्रैवल्स की बताई जा रही है। यह भानुप्रताप सिकरवार के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि इसका रजिस्ट्रेशन 2008 में जारी हुआ था जो 15 साल 3 माह 25 दिन के लिए वैध था। यानी वह 17 फरवरी 2022 में ही खत्म हो चुका था। बीमा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कं. लि. का था जो कि 30 अप्रैल 2021 को ही खत्म हो चुका था। इसी तरह टैक्स भी 31 जुलाई 2022 तक का भरा था। बस की हालत भी काफी खराब थी। क्षेत्र में चलने वाली अन्य बसों के भी ऐसे ही हाल हैं। ऐसे में परिवहन विभाग की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कलेक्टर से दूरभाष पर की बात

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हादसे को लेकर अपने X हैंडल पर लिखा कि गुना आरोन रोड पर यात्री बस में आग लगने की खबर दुखदायी है। घटना की खबर मिलते ही गुना कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर शीघ्र राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। ईश्वर इस हादसे में दिवंगत हुए नागरिकों की आत्मा को शांति और उनके परिजनों को ये आघात सहने की शक्ति प्रदान करे। हादसे में घायल नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

    10-10 लाख मुआवजा देने की मांग

    विजयपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की मांग की है।

    गुना से आरोन जा रही यात्री बस की डंपर से टकराव के कारण आग लगने व कुछ लोगों के जलने की दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
    भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीध्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/Ng7eD8hGbM

    — Dr.Krishnapal Singh Yadav (@DrKPSinghYadav) December 27, 2023

    ]]>
    Wed, 27 Dec 2023 22:20:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का 29 दिसंबर को होगा भव्य नगर आगमन, मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार आ रहे रतलाम https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetanya-Kashyap-will-come-to-Ratlam-on-December-29 https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetanya-Kashyap-will-come-to-Ratlam-on-December-29 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद चेतन्य काश्यप 29 दिसंबर (शुक्रवार) को पहली बार रतलाम आएंगे। काश्यप दोपहर 12:15 बजे सातरुंडा से रतलाम जिले में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सालाखेड़ी से रतलाम शहर में उनका प्रवेश होगा। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नाहरपुरा से भव्य स्वागत रैली निकाली जाएगी।

    जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि स्वागत रैली नाहरपुरा से प्रारम्भ हो डालूमोदी बाजार, गणेश देवरी, धानमंडी, शहर सराय होते हुए महाराणा प्रताप चौक सैलाना बस स्टैंड से होते हुए श्री राम मंदिर, सज्जन मिल से भारत माता चौराहा अलकापुरी पहुंचकर समापन होगा। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्री काश्यप का स्वागत किया जाएगा।

    भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला और मंडल तथा मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगण ने कार्यकर्ताओं तथा आमजन से काश्यप का मंत्री के रूप में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत करने की अपील की है।

    ]]>
    Wed, 27 Dec 2023 21:34:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विजयवर्गीय का रुतबा होगा शेडो सीएम जैसा, बाकी बौने https://acntimes.com/Vijayvargiyas-status-will-be-like-shadow-CM-rest-are-dwarfs https://acntimes.com/Vijayvargiyas-status-will-be-like-shadow-CM-rest-are-dwarfs कीर्ति राणा

    केंद्र में भाजपा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती तो महामहिम भी बारह दिनों का मौन धारण नहीं कर पाते ! चूंकि अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह मप्र भी केंद्र शासित प्रदेश हो गया है, इसलिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली से इशारा मिलते ही अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के नाम राज्यपाल को सौंप दिए। इस दौरान जिन संभावित मंत्रियों के नाम मीडिया गिनाता रहा, वो सारे अनुमान चुनाव परिणाम की तरह फिर फेल साबित हो गए हैं।

    किसने सोचा था कि देश में इंदौर का नाम चमकाने वाली मालिनी गौड़, संघ कोटे वाली उषा ठाकुर के साथ महेंद्र हार्डिया के सूची में नाम नहीं होंगे! चार-पांच बार से जीतते आ रहे इन विधायकों पर कैलाश विजयवर्गीय इतने भारी पड़ गए कि अब इनके समर्थकों को भी समझ आ रहा होगा कि उन्होंने मीडिया से क्यों कहा था- मुझे आप लोग ही हल्के में लेते हो। भारी--भरकम मंत्रालय मिले ना मिले... इंदौर जिले में चलेगी तो उनकी ही। विजयवर्गीय के मंत्री बन जाने से विधायक मेंदोला के समर्थकों की उम्मीद पर भी पाला पड़ गया है।

    प्रदेश में सर्वाधिक मतों से दूसरी बार कीर्तिमान बनाने वाले मेंदोला के मायूस समर्थक मन को समझाने के लिए कह सकते हैं कि कैलाशजी के बनने का मतलब है एक तरह से दादा दयालु बन गए! ऐसा तो गोलू शुक्ला भी सोच सकते हैं, लेकिन लालबत्ती का सपना देखने वाले प्रदेश के कई भारी-भरकम विधायकों के साथ भी तो चोट हो गई... फिर चाहे वो गोपाल भार्गव हों, भूपेंद्र सिंह हों या सिंधिया समर्थक अन्य विधायक। शिवराज के समय जो भरोसेमंद मंत्री रहे, उन्हें भी मायूसी हाथ लगी है। ज्यादातर इनके समर्थक बस इस कारण खुश हो सकते हैं कि सिंहस्थ प्रभारी और लोनिवि मंत्री रहे जिन विजयवर्गीय के सामने 2004 में कभी मोहन यादव झुके-झुके से रहते थे... अब वही यादव केंद्रीय मंत्री-सांसद से पहली बार मंत्री बने उनके लीडर के रूप में मोशाजी से मार्गदर्शन लेते नजर आ रहे हैं। जिस तरह शिवराज मंत्रिमंडल में पूर्व सीएम बाबूलाल गौर सहयोगी रहे, लगभग वही स्थिति कद्दावर नेताओं की इस मंत्रिमंडल में भी हो गई है।

    इंदौर के कार्यकर्ताओं को कौन समझाए कि विजयवर्गीय तो दादा दयालु के लिए त्याग को आतुर थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व भी जानता था कि लोकसभा चुनाव में आसपास की सीटों पर प्रभाव और स्थानीय विधायकों को नियंत्रण में रखने के लिए विजयवर्गीय का बरगद-सा फैलाव जरूरी है! मालवा-निमाड़ की 66 सीटों में से बीजेपी ने इस बार 47 सीट जीती हैं तो उसका श्रेय उनके खाते में दर्ज है। इस क्षेत्र को सीएम, एक डिप्टी सीएम के साथ कुल सात मंत्री मिले हैं। कांग्रेस के वक्त महेश जोशी शेडो सीएम माने जाते थे, अब विजयवर्गीय का भी वैसा ही रुतबा रहना है। सिलावट भी मंत्री बने हैं तो ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से वर्ना तो पूरे इंदौर जिले से एकमात्र विजयवर्गीय ही रहते। बहुत संभव है कि इंदौर और आसपास की लोकसभा सीटें जीतने के लिए उन्हें फिलहाल मंत्री बनाया गया हो। वैसे भी प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार लोकसभा चुनाव बाद किया जाना है, तब शायद मेंदोला पर कृपा बरस जाए! कम-से-कम मेंदोला को यह संतोष तो कर ही लेना चाहिए कि ओबीसी विधायकों को खुश करने में सिर्फ उनकी ही अनदेखी नहीं हुई है... सिंधी, सिख और महाराष्ट्रीयन समाज को भी बारह दिनी मंथन के बाद भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।

    तय किए गए मंत्रियों के नाम में पहली बार जीते डॉ. राजेश सोनकर, मधु वर्मा को भले ही मौका नहीं मिला हो, लेकिन नरसिंहपुर सीट से विधायक-सीएम पद के दावेदार प्रह्लादसिंह पटेल, मंडला से पहली बार विधायक बनीं (पूर्व राज्यसभा सदस्य) संपतिया उईके, जबलपुर से विधायक राकेश सिंह (पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), उदयपुरा सीट से जीते नरेंद्र शिवाजी पटेल, रैगांव की विधायक प्रतिमा बागरी, चितरंगी से विधायक राधा सिंह और चंदला सीट से जीते विधायक दिलीप अहिरवार खुशकिस्मत हैं कि पहली बार जीते और मंत्री पद भी मिल गया।

    शिवराज सिंह की सरकार वाले 18 सालों में यदि बाकी मंत्री सिर्फ नाम के ही थे तो 3 दिसंबर की शाम से हुए केंद्र शासित इस प्रदेश में जितनी चाबी भरी राम ने उतना चले खिलौना... जैसे दृश्य दिख ही रहे हैं। अब इस मोहन मंडली की कार की रफ्तार भी दिल्ली सरकार तय करती रहेगी। न्यूज चैनलों को जिस तरह सुबह ही एजेंडा बता दिया जाता है, वैसे ही मोदी की गारंटी से प्रदेश की खुशहाली कैसे होगी... इसका होमवर्क केंद्रीय नेतृत्व से मिलता रहेगा और हर तीन महीने में होने वाले टेस्ट के आधार पर मंत्रियों का मूल्यांकन होगा। लगता नहीं कि तीनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों को बीच में बदलने का कड़ा फैसला लेना पड़े, लेकिन चुनाव परिणाम बाद मोशाजी यदि शिवराज की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं तो रिमोट के सेल बदलने में भी देरी नहीं करेंगे।

    सात सांसदों, तीन केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा में उतारकर इन सबके कद तो पहले ही छोटे कर दिए थे, भविष्य में इन सभी के क्षेत्रों में नए चेहरों को लोकसभा लड़ाने का निर्णय लिया जा सकता है या मंत्री बनाए गए कुछ विधायकों को फिर से लोकसभा लड़वा सकते हैं! तीनों राज्यों में मंत्रिमंडल गठन के बाद अब भाजपा में भी बदलाव तय है। शिवराज को दक्षिण का दायित्व सौंपकर उन्हें भी उमा भारती की तरह प्रदेश निकाला देने वाला केंद्रीय नेतृत्व विजयवर्गीय को भी अब ज्यादा दिन राष्ट्रीय महासचिव इसलिए भी नहीं रहने देगा, क्योंकि उनकी अधिक जरूरत अब प्रदेश में है। उनके समर्थकों को उम्मीद है कि नरोत्तम मिश्रा वाला विभाग मिल रहा है, ऐसा हो जाए तो उनके लिए भी तलवार की धार पर चलने जैसी चुनौती रहेगी। यह महकमा मिले या कोई दूसरा, उन्हें  दो नंबर, तीन नंबर या एक नंबर के छंटे-छटाए लोगों को नियंत्रण में रखना होगा, नहीं तो उनके काम और पूर्व गृहमंत्री के नाम में क्या फर्क रह जाएगा। महापौर, सांसद के साथ ही अब बाकी सभी विधायकों, जमीन के जादूगरों से लेकर व्यापार करने वालों के साथ ही अधिकारियों की भी अनिवार्यता रहेगी... उनसे बेहतर तालमेल बनाए रखना। प्रधानमंत्री के विजन मुताबिक हर क्षेत्र में इंदौर को देश का नंबर वन शहर बनाने का दायित्व भी तो उन पर ही रहेगा।

    (विश्लेषक 'कीर्ति राणा' देश के वरिष्ठ पत्रकार और सांध्य दैनिक 'हिंदुस्तान मेल' के समूह संपादक हैं)

    ]]>
    Tue, 26 Dec 2023 21:36:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम का वनवास खत्म : मप्र सरकार में शहर विधायक चेतन्य काश्यप को मिला प्रतिनिधित्व, सीएम डॉ. मोहन यादव के कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ https://acntimes.com/Ratlam-MLA-Chetanya-Kashyap-represented-in-MP-government-took-oath-as-cabinet-minister https://acntimes.com/Ratlam-MLA-Chetanya-Kashyap-represented-in-MP-government-took-oath-as-cabinet-minister राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । मप्र के मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व के मामले में करीब डेढ़ दशक से चला आ रहा रतलाम का वनवास सोमवार को खत्म हो गया। रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप के डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल होने के साथ ही सरकार में रतलाम को प्रतिनिधित्व मिल गया। काश्यप को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में आयोजित समारोह में मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री काश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री के प्रति आभार ज्ञापित किया।

    रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने मोहन राज के अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर राजभवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा एवं राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। शपथ ग्रहण के पश्चात काश्यप ने राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।

    कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया

    शपथ लेने के बाद रतलाम विधायक काश्यप प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां कर संगठन के प्रति आभार जताया। काश्यप प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मिले और उन्हें नया दायित्व प्रदान करने पर धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मुँह मीठा करा कर काश्यप को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    बाद में काश्यप भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा से भी मिले और धन्यवाद दिया। इस दौरान रतलाम के भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, प्रवीण सोनी आदि उपस्थित रहे।

    रतलाम में मना जश्न, आतिशबाजी कर दी एक-दूसरे को बधाई

    मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में काश्यप के शपथ लेते ही रतलाम शहर में उत्साह एवं उल्लास छा गया। काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पहले शपथ विधि समारोह का सीधा प्रसारण देखा। शपथ लेते ही जश्न शुरू हो गया। कार्यालय के बाहर जोरदार आतिशबाजी की गई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा थाम कर जोरदार नारेबाजी भी की। कुछ कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नृत्य करके भी अपनी खुशियां जाहिर की।

    जश्न के दौरान वरिष्ठ नेता गोविंद काकानी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, राकेश परमार, पार्षद प्रीति संजय कसेरा, गोपाल काकानी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार, प्रो. इमरान, भाजयुमो प्रदेश सदस्य राकेश पाटीदार, विधानसभा विस्तारक प्रमोद कोठारी, सलीम आरिफ, राजेश रांका, एडवोकेट सुभाष जैन, सिद्धार्थ जैन, गोपाल शर्मा, हार्दिक मेहता, गोपाल कसेरा, प्रद्युम्न मजावदिया, विपिन पोरवाल, रमेश पांचाल, असीम व्यास, संजीव कोठारी, तन्मय त्रिवेदी, नित्येन्द्र आचार्य, संतोष बैरागी, अजय शर्मा, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

    जानिए, मोहन कैबिनेट में शामिल हुए काश्यप में

    राजनीति में आने से पहले चेतन्य काश्यप सामाजिक सरोकार, उद्योग, विकास की सोच वाले एक उद्योगपति के रूप में जाने जाते रहे हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता पहले भी रही लेकिन उसे व्यापक बनाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया। यहां भी उन्होंने सफलता के परचम लहराए। भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाने वाले रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीत कर साबित कर दिया कि रतलाम की जनता को ‘भैयाजी’ पर पूरा भरोसा है। भैया जी के नाम से पहचाने जाने वाले विधायक काश्यप भरोसे का पर्याय बन चुके हैं।

    उन्होंने वर्ष 2004 रतलाम विधानसभा से अपना पहला चुनाव 40 हजार वोटों से जीता। इसके बाद दूसरे चुनाव में 43 हजार और कुछ समय पूर्व हुए तीसरे चुनाव (विधानसभा चुनाव-2023) में 60 हजार से अधिक मतों से प्रचंड जीत दर्ज की। त्याग और समर्पण के मामले में भी काश्यप मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में ही विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन, भत्ते एवं पेंशन का त्याग कर राशि शासनहित में समर्पित कर दी थी। उन्होंने दूसरे विधायकी कार्यकाल में भी ऐसा ही किया और इस कार्यकाल में भी वेतन, भत्ते और पेंशन आदि लाभ नहीं लेने का संकल्प लिया है। जनसेवा, सर्वधर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    काश्यप से जुड़ी कुछ खास बातें और महत्वपूर्ण कार्य 

    1. वर्ष 2014 में झाबुआ, आदिवासी संसदीय उम्मदीवार के चुनाव संयोजक रहे। भाजना ने आजादी के बाद पहली बार यह सीट जीती।
    2. भाजपा के स्वयं सेवी संगठन, प्रकोष्ठ, एनजीओ सेल के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के 6 वर्ष तक सदस्य रहे। म.प्र. में भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे।
    3. वर्ष 2006 में म.प्र. लोकसभा व विधानसभा परिसीमन के संयोजक रहे। म.प्र. राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे।
    4. अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर के लिए 1 करोड़ रुपए की निधि अपने परिवार से प्रदान की।
    5. वर्तमान में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष हैं।
    6. रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों में 16 स्थानों पर खेल चेतना मेले का आयोजन विगत 20 वर्षों से किया जा रहा है।
    7. गरीबी से मुक्ति, विकास की युक्ति के रूप में 100 गरीब परिवार को निःशुल्क आवास देकर अहिंसा ग्राम की स्थापना की जो औरों के लिए मिसाल बन गया।
    8. कुपोषण अभियान के तहत पौष्टिक आहार देकर 1400 बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराया।
    9. मेडिकल कॉलेज की स्थापना करवाई, जिससे कोराना काल में झाबुआ, मंदसौर, नीमच एवं अन्य क्षेत्रों के हजारों लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ।
    10. मालवा क्षेत्र में जैन समाज के प्रमुख व्यक्तित्व हैं। वर्ल्ड जैन कन्फेडरेशन के चेयरमैन और जीतो के संस्थापक हैं।
    11. 2004 में बार्सिलोना में विश्व धर्म संसद में जैन प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व किया। उसमें 'अपरिग्रह' दर्शन पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया।
    12. इंडिया फर्स्ट फाउंडेशन के ट्रस्टी हैं जिसका दिल्ली में शोध संस्थान है।
    ]]>
    Tue, 26 Dec 2023 00:29:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये हैं आदर्श जनसेवक : विधायक चेतन्य काश्यप ने फिर किया वेतन&भत्तों एवं पेंशन का समर्पण किया, क्योंकि इनके लिए राजनीति साध्य नहीं, जनसेवा का साधन है https://acntimes.com/MLA-Kashyap-again-surrenders-his-salary-allowances-and-pension https://acntimes.com/MLA-Kashyap-again-surrenders-his-salary-allowances-and-pension एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने एक बार फिर आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने गुरुवार को राज्य विधानसभा में वेतन-भत्ते एवं पेंशन के समर्पण की घोषणा की। काश्यप का कहना है कि वे राजनीति में जनसेवा के लिए आए हैं। राजनीति उनके लिए साध्य नहीं, सिर्फ जनसेवा का साधन मात्र है। राष्ट्रसेवा और जनसेवा उनका ध्येय है। वे किशोर अवस्था से ही समाज सेवा के कार्यों में अग्रसर हैं तथा अनेक सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रहे हैं।

    चेतन्य काश्यप 2014 से रतलाम शहर से लगातार विधायक हैं। काश्यप का कहना है कि ईश्वर ने उन्हें इस योग्य बनाया है कि वे जनसेवा में थोड़ा सा अवदान कर सकें। इसलिए उन्होंने विधायक चुने जाने के बाद से ही विधायक के रूप में प्राप्त होने वाले वेतन-भत्तों एवं पेंशन नहीं लेने का निश्चय किया। काश्यप ने 14वीं एवं 15वीं विधानसभा में भी उन्होंने वेतन-भत्ते ग्रहण नहीं किए थे तथा अब 16वीं विधानसभा में अपने संकल्प को दोहराया है।

    प्रदेश के विकास व जनहित में हो सदुपयोग

    अपनी घोषणा में काश्यप ने उल्लेख किया है कि वे चाहते हैं कि उन्हें प्राप्त होने वाले वेतन-भत्तों की राशि का राज्यकोष से ही आहरण नहीं हो, ताकि उस राशि का सदुपयोग प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों में हो सके। यह एक मिसाल है। यही वजह है कि लोग कहने लगे हैं कि जनसेवक हो तो विधायक चेतन्य काश्यप जैसा।

    ]]>
    Thu, 21 Dec 2023 22:24:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम पुलिस रेंज के 41 पुलिसकर्मी पदोन्नत, मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीआईजी मनोज सिंह ने जारी किए आदेश https://acntimes.com/41-policemen-of-Ratlam-police-sub-range-promoted https://acntimes.com/41-policemen-of-Ratlam-police-sub-range-promoted 13 प्रधान आरक्षकों को कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (ASI) और 28 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाया 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस विभाग की रतलाम पुलिस रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने रेंज के 41 पुलिसकर्मियों को उच्च पदों पर कार्यवहक रूप में पदोन्नत किया है। 13 प्रधान आरक्षकों को कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक जबकि 28 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाया गया है। पदोन्नति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देश के तहत की गई है। डॉ. यादव ने निर्देश दिया था कि पुलिस बल के प्रत्येक स्तर के पदों पर पदोन्नति समय पर की जाए।

    डीआईजी मनोज सिंह द्वारा रतलाम रेंज, मंदसौर जिला, रतलाम जिला एवं नीमच जिला के पुलिसकर्मियों के लिए 19 और 20 दिसंबर 2023 को आदेश जारी किए हैं। सिंह ने एसीएन टाइम्स को बताया कि रेंज के कुल 13 प्रधान आरक्षकों को कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तारतम्य में रतलाम जिले के 14 आरक्षकों, मंदसौर के 07 एवं नीमच जिले के 07 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाया गया है।

    रतलाम रेंज के ये प्रधान आरक्षक कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक बने

     रतलाम जिले के ये आरक्षक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बने

     मंदसौर जिले के ये आरक्षक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बने

    नीमच जिले के ये आरक्षक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बने

    ]]>
    Wed, 20 Dec 2023 18:07:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रशासन का विकेंद्रीकरण होगा, विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए होगी प्रशिक्षण की व्यवस्था& मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://acntimes.com/Administration-will-be-decentralised-Dr-Mohan-Yadav https://acntimes.com/Administration-will-be-decentralised-Dr-Mohan-Yadav मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से विधानसभा परिसर में किया संवाद

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी जनकल्याण और विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन हमारी डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रभावी रूप से कर रही है। विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रदेशवासियों ने विकास के प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है, उससे संवैधानिक संस्थाओं का मान और विश्वास बढ़ा है। हमारा प्रयास है कि प्रशासन का विकेंद्रीकरण हो। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायकों और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को प्रशिक्षण देने की बात भी कही।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधानसभा के 16वें सत्र से पहले विधानसभा परिसर में मीडिया से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का विकेंद्रीकरण किया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि जिले पर जिला स्तरीय इकाई, संभाग पर संभाग स्तरीय इकाई और प्रदेश स्तर पर प्रदेश स्तरीय इकाई, विकास गतिविधियों के धरातल पर क्रियान्वयन में नीचे अपना श्रेष्ठतम योगदान दें। नवनिर्वाचित विधायक और मंत्रिपरिषद के सदस्य अपनी भूमिका अधिक प्रभावी तरीके से निभा सकें, इसके लिए उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    ओरछा, सकलनपुर और मैहर में भी बनेंगे महालोक

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीअन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में सांस्कृतिक अभ्युत्थान का पर्व चल रहा है। हम भगवान बाबा महाकाल के साथ-साथ ओरछा, सलकनपुर और मैहर में महालोक निर्माण के लिए रोड मैप बना रहे हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का स्वागत करते हुए मीडिया से अपेक्षा की कि मीडिया प्रतिनिधि रचनात्मक व सृजनात्मक भूमिका निभाएंगे तथा विकास और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना सकारात्मक योगदान देंगे। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा समृद्ध विधायक समूह निर्वाचित होकर आया है, जन कल्याण और विकास को समर्पित मंत्रिमंडल का शीघ्र ही गठन किया जाएगा।

    ]]>
    Mon, 18 Dec 2023 16:11:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्याह्न भोजन के 65 हजार रुपए से हड़पने वाला युवक गिरफ्तार, धोखे से आईडी&पासवर्ड पता कर की थी धोखाधड़ी https://acntimes.com/Youth-arrested-for-snatching-Rs-65000-from-mid-day-meal-by-fraud https://acntimes.com/Youth-arrested-for-snatching-Rs-65000-from-mid-day-meal-by-fraud एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम पुलिस ने धोखाधड़ी कर मध्याह्न भोजन योजना के 65 हजार रुपए हड़पने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने मध्यान भोजन के पोर्टल की यूजर आईडी और पासवर्ड पता कर राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली थी।

    पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 में जिला पंचायत रतलाम के सहायक परियोजना अधिकारी के अधीन कार्यरत  मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के पोर्टल प्रभारी डी. एल. कसेरा ने स्टेशन रोड थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कसेरा ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से मध्याह्न भोजन कार्यक्रम पोर्टल की यूजर आईडी और पासवर्ड पता कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसमें बैंक खाता नंबर परिवर्तित कर शासन के 65,266 रुपए अपने बैंक खातों में अंतरण कर लिए। इस शिकायत पर धारा 420, 409, 467, 468, 471 आईपीसी एवं 43, 65 आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी की तलाश जारी थी। सायबर सेल द्वारा की गई पड़ताल में आरोपी की पहचान सुनील पिता जियालाल देहरवाल (39) वर्ष निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, जाजपुर घाट, बालाघाट के रूप में हुई।

    एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवम् नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड रतलाम एवं सायबर सेल की सहायता से थाना प्रभारी भुवानीराम वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा भी की। टीम ने मुखबिर की सूचना एवम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 2019 से फरार आरोपी सुनील देहरवाल को गिरफ्तार कर लिया।

    जनपद शिक्षा केंद्र में रह चुका था डाटा एंट्री ऑपरेटर

    पुलिस के अनुसार आरोपी 2019 से पूर्व जनपद शिक्षा केंद्र आलोट जिला रतलाम में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर पदस्थ था। इस कारण से मध्याह्न भोजन पोर्टल को ऑपरेट करने के व्यवसाय का ज्ञान आरोपी को था। इसका दुरुपयोग कर उसने गणेश स्व सहायता समूह ग्राम बायड़ी सैलाना जिला रतलाम की राशि धोखे से आईडी और पासवर्ड बदलकर अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली थी। अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपना स्थानांतरण जनपद शिक्षा केंद्र बालाघाट करवा लिया था। मामले का खुलासा होने पर विभाग ने विभागीय जांच के बाद कार्रवाई कर सेवा से पृथक कर दिया था। बर्खास्त होने के बाद आरोपी ने कॉन्वेंट स्कूल का संचालन शुरू कर दिया था।

    इनकी भूमिका रही सराहनीय

    आरोपी की गरिफ्तारी में निरीक्षक भुवानीराम वर्मा थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम, सहायक उप निरीक्षक प्रेमसिंह हटीला, आरक्षक रवि पहाड़िया, राहुल मारू एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

    ]]>
    Fri, 15 Dec 2023 18:41:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में 16 दिसंबर से शुरू होगी "विकसित भारत संकल्प यात्रा, सीएम डॉ. यादव ने कहा& पीएम मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो यात्रा https://acntimes.com/Developed-India-Sankalp-Yatra-will-start-from-December-16-in-MP https://acntimes.com/Developed-India-Sankalp-Yatra-will-start-from-December-16-in-MP प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहित और जनकल्याण की मंशा के क्रियान्वयन को पूरा करेगी यह यात्रा

    मुख्यमंत्री यादव 15 दिसम्बर को सांसदविधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों से यात्रा के संबंध में करेंगे वर्चुअल संवाद

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश में 16 दिसंबर से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ होगी। इसके संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए आरंभ की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो।

    केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से "विकसित भारत संकल्प यात्रा" आरंभ की जा रही है। प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना, योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जागरूकता, लाभार्थियों के अनुभव साझा करना और संभावित लाभार्थियों का चयन तथा नामांकन सुनिश्चित करना यात्रा का उद्देश्य है। यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस पर होगा। इसे लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

    सभी जिलों में यात्रा का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का सभी जिलों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता तैयारी की जाएं, कहीं पर भी यात्रा की औपचारिकता न पूरी करें। यात्रा के सभी रूटों पर जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री स्वयं भी 15 दिसंबर को सभी जिलों के जनप्रतिनिधियों से यात्रा के सफल आयोजन के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी व्यक्तिगत रुचि लेकर यात्रा में शामिल हों और यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप सभी वंचित और पात्र व्यक्तियों तक यात्रा के लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

    बच्चोंमहिलाओंवरिष्ठ नागरिकों और किसानों को यात्रा से जोड़ें

    डॉ. यादव 16 दिसंबर को उज्जैन से आरंभ हो रही "विकसित भारत संकल्प यात्रा" में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा में स्कूली बच्चों, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाशक्ति और किसानों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाएं। "विकसित भारत संकल्प यात्रा" से फिट इंडिया के संदेश का भी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हों और जनसामान्य को पर्याप्त पोषण तथा एक्सरसाइज की आवश्यकता की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल वैन के जिलों में भ्रमण के लिए रूट चार्ट तैयार करें और जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय सांसद, स्थानीय विधायक सहित अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा की तैयारियों के संबंध में डिण्डौरी, जबलपुर और उज्जैन के जिला कलेक्टरों से चर्चा की।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम और कृषि कार्यों के लिए ड्रोन का प्रदर्शन होगा

    "विकसित भारत संकल्प यात्रा" जनहितैषी योजनाओं पर केन्द्रित है। यात्रा के लिए ग्रामीण क्षेत्र की 19 तथा शहरी क्षेत्र की 15 योजनाएं चिन्हित हैं, इनमें स्वस्थ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, उचित पोषण, गरीबों के लिए आवास, वित्त पोषण सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। योजनाओं की जानकारी और प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायत तक मोबाइल वैन पहुँचेगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का उद्बोधन, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। यह वैन सभी नगरीय निकायों में भी जाएगी तथा पम्फलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन प्रदर्शन भी होगा। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए "मेरी कहानी-मेरी जुबानी" जैसे कार्यक्रम होंगे तथा ‘धरती कहे पुकार के’, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ड्रोन प्रदर्शन द्वारा प्राकृतिक खेती, स्वाइल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

    स्वास्थ्य मेला सहित विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे

    यात्रा के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला, उज्जवला योजना, किसान/पशुपालक मछुआरों के लिए क्रेडिट कार्ड के आवेदन लेने और बैंकों से समन्वय के स्टॉल होंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड में जानकारी अपडेशन, राजस्व विभाग के अंतर्गत नामांतरण और बंटवारा, कृषि, स्व-सहायता समूहों, पेंशन योजनाओं, आदिवासी विकास से संबंधित योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

    यात्रा में शामिल जनहितैषी योजनाएं

    ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं सम्मिलित होंगी। ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल- जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हेल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी।

    शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टेंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना शहरी, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, आरसीएस योजना और खेलो इंडिया से संबंधित योजनाएं व गतिविधियाँ शामिल होंगी।

    यात्रा की मॉनीटरिंग वेब आधारित पोर्टल से की जाएगी

    यात्रा के लिए जिला, जनपद और पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी तथा वाहन प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ की पंचायत स्तर पर स्वागत समिति और उत्सव समिति का गठन भी होगा। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में क्रियान्वयन समिति गठित होगी। राज्य स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा राजस्व विभाग और नगरीय क्षेत्रों के लिए नगरीय प्रशासन विभाग समन्वय, मॉनीटरिंग आदि के लिए नोडल विभाग होंगे। भारत सरकार और पीएमओ द्वारा इस यात्रा की मॉनीटरिंग वेब आधारित पोर्टल से की जाएगी।

    ये अफसर रहे उपस्थित

    बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, डॉ. राजेश राजौरा,  मोहम्मद सुलेमान, मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव रज मंडलोई, दीपाली रस्तोगी, जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    ]]>
    Thu, 14 Dec 2023 19:32:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शोर हुआ तो खैर नहीं : लाउड स्पीकर और डीजे के प्रयोग को लेकर राज्य सरकार का नया फरमान, गाइड लाइन का पालन नहीं हुआ तो अफसर भी होंगे दंडित https://acntimes.com/New-order-of-state-government-regarding-use-of-loud-speaker-and-DJ https://acntimes.com/New-order-of-state-government-regarding-use-of-loud-speaker-and-DJ एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव के शपथ लेते ही ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए राज्य शासन ने बुधवार को नया आदेश जारी किया है। मप्र के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर लाउड स्पीकर तथा डीजे सहित अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग को लेकर स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। इसमें स्पष्ट किया गया है गाइड लाइन का उल्लंघन होने पर ध्वनि विस्तारकों को मापदंडों के विपरीत प्रयोग होने पर प्रयोगकर्ता, आयोजनकर्ता तो दंडित होंगे ही, वे अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे जिन्हें अनुपानल कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

    गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजोरा द्वारा जारी आदेश प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, सभी संभागायुक्तों, सभी जोनल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, भोपाल और इंदौर के पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस उपमहानिरीक्षकों, जिला दंडाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को प्रेशित किया गया है। आदेश में धार्मिक स्थलों और अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर / डीजे / संबोधन प्रणाली) के अनियंत्रित और नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण तथा कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। इसमें शासन द्वारा 9 जनवरी 2020, ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम 2000 तथा सर्वोच्च न्यायाल द्वारा 18 मई 2005 को पारित आदेशों का हवाला दिया गया है। आदेश में मप्र उच्च न्यायालय की जबलपुर खंडपीठ के 6 जनवरी 2015 के ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण के अलावा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के समक्ष प्रचलित प्रकरण के संबंध में निर्धारित किए गए प्रावधानों का भी जिक्र किया गया है।

    इसलिए जरूरी है ध्वनि विस्तारकों के प्रयोग पर नियंत्रण

    आदेश में बताया गया है कि शोर से मनुष्य के काम करने की क्षमता, आराम, नींद और संवाद में व्यवधान पड़ता है। कोलाहल पूर्ण वातावरण के कारण उच्च रक्तचाप, बेचैनी, मानसिक तनाव तथा अनिद्रा जैसे प्रभाव भी शरीर पर पड़ते हैं। अधिक शोर होने पर कान के आंतरिक भाग की क्षति भी होती है। इसके चलते ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लाउडस्पीकरों और हॉर्न के इस्तेमाल को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

    गठित करने होंगे उड़नदस्ते

    आदेश में उपरोक्त दिशा-निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए उड़नदस्तों का गठन करने के लिए कहा गया है। इन दस्तों में जिला प्रशासन द्वारा नामित अधिकारी, संबंधित थाने का थाना प्रभारी अथवा उनका प्रतिनिधि तथा मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नामिक व्यक्ति शामिल होंगे। इन दस्तों को नियमित अथवा आकस्मिक रूप से धार्मिक, सार्वजनिक अथवा ऐसे स्थलों का निरीक्षण करना होगा जहां ध्वनि विस्तारकों का उपयोग होता है। यदि कहीं से शिकायत प्राप्त होती है वहां भी तत्काल पहुंच कर जांच करना होगी और जांच कर प्रतिवेदन संपबंधित प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। इसके आधार पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी। यदि शिकायत गलत पाई जाती है तो उस स्थिति में संक्षित प्रक्रिया का पालन करते हुए शिकायत का निराकरण करना होगा।

    अनदेखी करने वाले अफसरों पर ही भी होगी कार्रवाई

    गृह विभाग के अनुसार ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम 2000 के यथा संशोधित नियम 3(1) तथा 4(1) के अनुसार अनुमत्य अधिकतम ध्वनि सीमा (डेसिबल) के अनुसार ही ध्वनि विस्तारक का प्रयोग किया जा सकेगा. इसके लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना जरूरी है। यदि कोई इसका पालन नहीं करता है तो उनके आयोजकों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं यदि कहीं नियम का उल्लंघन पाया जाता है तो उस अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी जिसका उक्त नियम का पालन कराने की जिम्मेदारी थी। आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, मुख्य सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्रालय के प्रमुख सचिव, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल के सचिव को भी भेजी गई है।

    ]]>
    Wed, 13 Dec 2023 19:38:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में मोहन ‘राज’ शुरू : PM नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में डॉ. मोहन यादव ने CM और जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ल ने ली डिप्टी CM पद की शपथ https://acntimes.com/Mohan-Raj-begins-in-MP-Dr-Mohan-Yadav-takes-oath-as-CM-in-the-presence-of-PM-Modi https://acntimes.com/Mohan-Raj-begins-in-MP-Dr-Mohan-Yadav-takes-oath-as-CM-in-the-presence-of-PM-Modi एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उज्जैन दक्षिण के विधायक डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई विशेष अतिथियों की उपस्थिति में हुए समारोह में उप मुख्यमंत्री के तौर पर मल्हारगढ़ के विधायक जगदीश देवड़ा और रीवा के राजेंद्र शुक्ल ने भी शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही प्रदेश में मोहन ‘राज’ शुरू हो गया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी अतिथि छत्तीसगढ़ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हो गए।

    प्रदेश की नई सरकार के मुखिया और दोनों उप मुख्यमंत्रियों की शपथ के लिए भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में समारोह आयोजित किया गया था।  महज 10 मिनट चले समारोह में पहले डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की और उसके बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने उप मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ प्रदेश से राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई।

    इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मप्र के नवनिर्वाचित विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित हस्तियां और बुद्धिजीवी मंच पर मौजूद रहे।

    समारोह के बाद सभी अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर रवाना हो गए। बता दें कि, भाजपा ने मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें हासिल कर शानदार जनादेश हासिल किया, जबकि कांग्रेस 66 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

    एयरपोर्ट पर अतिथियों का हुआ स्वागत

    इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उत्तराखंड के पुष्कर धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड संगमा, महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, अजीत पवार एवं नागालैण्ड के उप मुख्यमंत्री वाय. पैटन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित सभी विशेष अतिथियों का एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आदि ने स्वागत किया।

    ये रहे मौजूद

    समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. एल. संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्तेपूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रापूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रमुख साधु-संत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ आरंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया। समापन पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ हुआ।

    शपथ से पहले लिया हनुमान जी का आशीर्वाद

    डॉ. मोहन यादव ने सुबह शपथ ग्रहण समारोह से पहले भोपाल के खटलापुरा हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर प्रभु से आशीर्वाद लिया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने मीडिया से कहा कि पीएम मोदी भोपाल पहुंचने वाले हैं। मैं उनका स्वागत करने के लिए तैयार हूं। पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सभी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक दिन है। बता दें कि, मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2018 और फिर 2023 में विधानसभा सीट बरकरार रखी।

    मोदी के पोस्टर और कटआउट से पटा भोपाल

    मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के चलते भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर और कटाउट से पट गया। शहर में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मनोनीत सीएम मोहन यादव और राज्य भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के कटआउट लगाए गए।

    मध्य प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना लक्ष्य- राजेंद्र शुक्ला

    राजेंद्र शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों और पार्टी ने मुझे यह मौका दिया है। मेरी प्राथमिकता हमारी विकास परियोजनाओं की गति को दोगुना करना रहेगा। उन्होंने कहा कि हम तीन क्षेत्रों- उद्योग, पर्यटन और कृषि में काम करेंगे। हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। इससे पहले शुक्ल की बेटी ऐश्वर्या ने खुशी जताते हुए कहा कि मुझे पता था कि मेरे पिता को अच्छी पोस्ट मिलेगी। मुझे लगता है कि उनका विशेष ध्यान शिक्षा पर होगा।

    प्रदेश को समृद्धि व विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे यादव- शिवराज

    निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मीडिया से कहा कि ‘आज 11:30 बजे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि वे प्रदेश की समृद्धि और विकास को और जनता के कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं।’ शिवराज सिंह चौहान ने शहर के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण भी किया।

    ]]>
    Wed, 13 Dec 2023 13:10:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में भाजपा ने चौंकाया: डॉ. मोहन यादव नए मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ल उप मुख्यमंत्री तो नरेंद्रसिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे https://acntimes.com/BJP-surprised-again-Dr-Mohan-Yadav-will-be-the-new-Chief-Minister https://acntimes.com/BJP-surprised-again-Dr-Mohan-Yadav-will-be-the-new-Chief-Minister एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री चयन को लेकर भाजपा ने आखिर सबको चौंका ही दिया। नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में उज्जैन विधायक डॉ. मोहन यादव के नाम का ऐलान कर दिया गया है। दो उप मुख्यमंत्री भी बनाए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल उप मुख्यमंत्री होंगे। जबकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

    मप्र भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को भोपाल में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नव निर्वाचित विधायक उपस्थिति रहे। इस दौरान सर्वानुमति से उज्जैन दक्षिण से निर्वाचित हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम का नए मुख्यमंत्री के लिए घोषित किया गया। सभी के लिए यह घोषणा बेहद चौंकाने वाली रही। डॉ. यादव तीसरी बार के विधायक हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से राजनीति में आए डॉ. यादव मौजूदा शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री हैं।

    ऐसे आगे बढ़ा राजनीतिक सफर

    मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन से उच्च शिक्षा की पढ़ाई की। विद्यार्थी जीवन में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री रहे। उन्होंने ने 1982 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सह-सचिव चुने गए। इस तरह छात्र राजनीति से शुरू हुआ राजनीतिक सफर आगे बढ़ा और वे भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने ।वे सिंहस्थ की मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य भी रहे हैं। मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण के प्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति सदस्य भी रहे। 2013 में उज्जैन दक्षिण से पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2018 और 2023 में भी उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए। मोहन यादव ने 2 जुलाई, 2020 को मध्य प्रदेश में भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा) के रूप में शपथ ली।

    उज्जैन संभाग को बड़ा प्रतिनिधित्व 

    नई सरकार में उज्जैन संभाग को बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है। डॉ. मोहन यादव के अलावा उप मुख्यमंत्री बनाए जा रहे जगदीश देवड़ा भी उज्जैन संभाग से ही है। देवड़ा शिवराज सरकार में वित्त मंत्री रहे हैं। इनके अलावा राजेंद्र शुक्ल भी उप मुख्यमंत्री होंगे। शुक्ल जनसंपर्क मंत्री रह चुके हैं।

    विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी तोमर को

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके नरेन्द्र सिंह तोमर अगले विधानसभा अध्यक्ष होंगे। पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर साफ कर दिया है कि योग्यता को सम्मान देने के मामले में भाजपा कभी पीछे नहीं रहती। तोमर का वीडियो वायरल होने के बाद भी पार्टी ने उनके त्याग और तक ज्यादा महत्व दिया। हालांकि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है लेकिन भाजपा ने सारे कयासों को झुठला दिया।

    ]]>
    Mon, 11 Dec 2023 19:50:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मोदी', 'मोहन' और 'महाजीत' : कोरी सोच नहीं, विधानसभा से लोकसभा तक क्रियान्वयन की पुख्ता प्लानिंग https://acntimes.com/modi-Mohan-and-Mahajeet https://acntimes.com/modi-Mohan-and-Mahajeet एसीएन टाइम्स @ डेस्क । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी का फोकस और इंतजार मुख्यमंत्री और मंत्रियों के चयन को लेकर है। शिवराज सिंह चौहान के सिर पुनः मुख्यमंत्री का ताज सजने के कयास लगने के साथ ही मंत्रिमंडल में युवाओं को मौका देने की बात सूत्र कर रहे हैं। इस बार वरिष्ठों और नए लोगों में समन्वय बनाने की कोशिश और लोकसभा में बहुमत हासिल करने की रणनीति पर ज्यादा ध्यान रहेगा। इसके लिए कुछ बड़े मंत्रियों को केंद्र में भेजने पर भी विचार संभव है।

    नरेंद्र मोदी की भाजपा और मोहन भागवत का संघ हमेशा सिर्फ महाजीत के बारे में सोचता ही नहीं, बल्कि इसे क्रियान्वित भी करता है। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की महाजीत इसी बात की पुष्टि करती है। चुनाव पूर्व मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन परिणाम ने उन्हें ध्वस्त कर दिया। राजस्थान में हर बार सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड बरकरार रहा। वहीं छत्तीसगढ़ के परिणाम ने सभी को चौंका दिया। तीनों ही राज्यों में भाजपा बहुमत में आ चुकी है और अब मुख्यमंत्री और संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर चर्चा और कयासों का दौर जारी है।

    हम बात करेंगे मध्य प्रदेश की जहां मोदी और अमित शाह के मैनेजमेंट और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना ने कमाल कर दिया। चुनाव से पहले सत्ता से दूर जाती दिख रही भाजपा ने ज्यादा ताकत के साथ वापसी कर ली है। बेशक, चुनाव के पहले सत्ता विरोधी और शिवराज के खिलाफ माहौल बताया जा रहा था लेकिन अब ऐसा नहीं है। फिर भी अगर यहां कोई चौंकाने वाला निर्णय हो जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि भाजपा ऐसे फैसलों के लिए जानी जाती है। एक झटके में गुजरात में सिर्फ एक बार के जीते हुए विधायक को सिर्फ इसलिए सीएम बना दिया गया था क्योंकि उसका त्याग, समर्पण और संगठन क्षमता का लोहा परखा हुआ था। यही मध्य प्रदेश में भी संभव है।

    जो सोचा, सही ही सोचा

    यह सही है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में टिकट काटने का ज्यादा जोखिम नहीं उठाया गया लेकिन जहां काटे गए वहां की जीत ने सिद्ध कर दिया कि जो सोचा था, सही ही सोचा था। लोकसभा चुनाव में भी अब ज्यादा समय नहीं है और उसमें तो बागियों के लिए ज्यादा गुंजाइश भी नहीं रहती। चर्चा है कि इस बार भाजपा मध्य प्रदेश से अपने कुछ बड़े मंत्रियों को लोकसभा के रास्ते पर भेज सकती है। इसके अलावा 50% से ज्यादा नए चेहरे को मंत्री बना सकती है। अर्थात् वरिष्ठ और नए दोनों का समन्वय बैठाएगी। इसके साथ ही ईमानदारी, संगठन के प्रति निष्ठा, निर्विवाद और स्वच्छ छवि भी पैमाना होगा। बेशक, जाति और क्षेत्र का समन्वय बैठाया जाएगा परन्तु योग्यता के मापदंडों को पीछे नहीं रखा जाएगा। महिला प्रतिनिधित्व से लेकर युवा तक सभी पर फोकस रहेगा।

    इसके बढ़े आसार

    उषा ठाकुर, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, गोपाल भार्गव, ओमप्रकाश सकलेचा, मोहन यादव जैसे बड़े नेताओं को मंत्रिमंडल में न लेकर संगठन में भेजा जा सकता है। इनमें से भार्गव को तो एक दिन पूर्व ही विशेष विमान से दिल्ली बुला भी लिया गया है। इसी तरह युवा आदिवासी नेतृत्व और आरक्षित वर्ग में नए युवा नेतृत्व को मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है। यानी आलोट विधानसभा से जीते डॉ. चिंतामणि मालवीय को प्रदेश संगठन में जवाबदारी अथवा निगम मंडल में स्थान मिल सकता है।

    केंद्र में जिम्मेदारी 

    यदि 2024 तक के लिए शिवराज को सीएम बनाया जाता है तो विधानसभा में वरिष्ठता में कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक इत्यादि को मंत्रिमंडल और विधानसभा में बड़ी भूमिका मिल सकती है। इस बार मध्य प्रदेश सहित तीनों ही राज्यों में दो उप मुख्यमंत्री बनाने के प्रयोग के आसार हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार जो भी सीएम 5 साल के लिए बनेगा उसको फ्री हैंड देने की उम्मीद कम है, उसे संगठन के समन्वय में ही चलना होगा।

    ...ताकि असंतोष की गुंजाइश न रहे

    सबसे ज्यादा शिकायत आनुसंगिक संगठनों की यही रही कि विधायक और सीएम उनकी नहीं सुनते। इसलिए इस बार कोई चूक रखने की गुंजाइश नहीं रहेगी। केंद्रीय नेतृत्व ने आश्वासन भी दिया है कि पुरा चुनाव उन्हीं के निर्देशन में चला है अतः लोकसभा के लिए अभी से तैयारी शुरू होगी। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में मंत्री रहते हुए कैलाश विजयवर्गीय को लोकसभा चुनाव लड़ाकर केंद्र में भेजा जा सकता है। अन्य तीनों बड़े नेताओं में से भी (जिन्हें 2024 में सीएम नहीं बनाया जाएगा) राज्यसभा के माध्यम से केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को (जिसे वे चाहेंगे) हारने के बावजूद निगम मंडल में स्थान दिए जाने की पूरी संभावना है। सिंधिया ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भाजपा के प्रमुख चेहरे बने रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और सिंधिया के बीच जारी चर्चाएं इसकी पुष्टि करती हैं।

    रतलाम जिले को सरकार में स्थान मिलने के प्रबल आसार

    इस बार रतलाम जिले के जावरा से चार बार के विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय और रतलाम के तीसरी बार विधायक बने चेतन्य काश्यप को मंत्रिमंडल में अथवा निगम मंडल में स्थान मिल सकता है। गौरतलब है कि डॉ. राजेंद्र पांडेय उन डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की राजनीतिक विरासत संभाल रहे हैं जिन्होंने कांग्रेस के गढ़ जावरा में जनसंघ को पहली जीत दिलाई थी। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के घनिष्ठ और मप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैलाशनाथ काटजू को पराजित कर देश-दुनिया को चौंका दिया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद लक्ष्मीनारायण पांडेय लगातार आठ बार मंदसौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सासंद बने लेकिन हर बार त्याग, तपस्या, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण के बावजूद उन्हें कभी भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। जातीय और क्षेत्रीय समीकरण एवं राजनीतिक मजबूरी के चलते उनके हिस्से सिर्फ बलिदान ही आया। उन्हीं की तरह उनके विधायक पुत्र डॉ. राजेंद्र पांडेय भी वरिष्ठ और तीन बार विधायक चुने जाने के बाद भी मंत्री पद नहीं पा सके। इस कारण उन्हें इस बार उचित सम्मान मिलना तय माना जा रहा है।

    इधर, भाजपा का गढ़ होने के बाद भी लंबे समय से रतलाम शहर को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। यहां से लगातार दो चुनावों में भारी मतों के अंतर से जीते चेतन्य काश्यप 'भैयाजी' को भी मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने से रतलामवासियों में निराशा रही है। इसके बावजूद यहां की जनता ने विकास पुरुष के नाम से पहचाने जाने वाले काश्यप को तीसरी बार भी भारी मतों से जिताया है। इसलिए माना जा रहा है कि जनता के इस भरोसे को सम्मान देने के लिए तथा विधायक काश्यप के विजन, काम करने के तरीके और पार्टी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को देखते हुए इस बार मंत्रिमंडल में या निगम मंडल में रतलाम शहर को स्थान मिलने की प्रबल संभावना है। 

    ]]>
    Fri, 08 Dec 2023 07:29:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, अभिनन्दन कर प्रचंड जीत की बधाई दी https://acntimes.com/Jaora-MLA-Dr-Pandey-congratulated-Chief-Minister-Shivraj-Singh https://acntimes.com/Jaora-MLA-Dr-Pandey-congratulated-Chief-Minister-Shivraj-Singh एसीएन टाइम्स @ जावरा/भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भोपाल में भेंट कर बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया।

    मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने भी डॉ. पांडेय को जावरा विधानसभा क्षेत्र से शानदार विजय पर बधाई देते हुए स्वागत किया। इस दौरान डॉ. पांडेय ने मुख्यमंत्री चौहान को बताया कि आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ रतलाम जिले में चार एवं मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र से 7 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने एतिहासिक विजय प्राप्त की। यह कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है।

    उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों के दम पर संगठन ने आमजन में विश्वास स्थापित करने में सफलता प्राप्त की। डॉ. पांडेय ने रतलाम जिले व जावरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान हुई राजनैतिक गतिविधियों व बेहतर मतदान की स्थितियों की भी विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री चौहान को दी।

    ]]>
    Tue, 05 Dec 2023 23:14:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दिल दहला देने वाली आत्महत्या : थाने के सामने युवक ने रेत ली अपनी गर्दन, पलभर में हो गई मौत, असम का बताया जा रहा मृतक https://acntimes.com/Young-man-slits-his-neck-in-front-of-the-police-station-dies https://acntimes.com/Young-man-slits-his-neck-in-front-of-the-police-station-dies एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के रतलाम जिले के ताल में दिल दहला देने वाली घटना हो गई। पुलिस थाने के सामने सरेराह एक युवक ने खुद की गर्दन रेत ली। उसे ऐसा करते देख पुलिस और लोग दौड़े और उसे बचाने का प्रयास किया। युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक असम का बताया जा रहा है।

    सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक दिनदहाड़े अपना गला रेतकर आत्महत्या करता नजर आ रहा है। वीडियो आलोट विकासखंड के ताल का है। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ताल थाने के सामने की है। ताल थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह खलाटे ने मीडिया को बताया कि युवक को पुलिस और लोगों ने बचाने का प्रयास किया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाने पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मौके पर किसी भी प्रकार की धारदार वस्तु नहीं मिली है।

    मजदूरी करने जा रहा था!

    पुलिस के अनुसार अस्पताल ले जाते समय युवक ने एक मोबाइल नंबर बताया। उस पर कॉल करने एक व्यक्ति से बात हुई। जिससे पता चला कि मृतक का नाम जॉन है और वह असम से गुजरात के अहमदाबाद में कहीं मजदूरी करने अपने अन्य साथियों के साथ जा रहा था। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजन की तलाश कर आत्महत्या का कारण पता लगाया जाएगा।

    ]]>
    Fri, 01 Dec 2023 18:46:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने CM शिवराजसिंह चौहान और BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से की भेंट, पुनः भाजपा की सरकार बनने के लिए दी अग्रिम शुभकामनाएं https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-met-CM-Shivraj-Singh-Chauhan-and-BJP-state-president-VD-Sharma https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-met-CM-Shivraj-Singh-Chauhan-and-BJP-state-president-VD-Sharma एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से विधायक चेतन्य काश्यप ने भोपाल में सौंजन्य भेंट की। काश्यप ने भोपाल दौरे के दौरान चौहान एवं शर्मा से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बने, इसकी अग्रिम शुभकामनाएं दी।

    ]]>
    Thu, 30 Nov 2023 22:33:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर : रतलाम सहित मध्य प्रदेश के पांच शहर होंगे रैबीज फ्री, केंद्र सरकार के पायलेट प्रोजेक्ट के तहत कुत्तों और बंदरों अन्य जानवरों को लगेंगे इंजेक्शन https://acntimes.com/Big-news-Five-cities-of-Madhya-Pradesh-including-Ratlam-will-be-rabies-free https://acntimes.com/Big-news-Five-cities-of-Madhya-Pradesh-including-Ratlam-will-be-rabies-free जीव प्रेमियों की मांग और राज्य की रिपोर्ट पर केंद्र सरकार ने दिए आदेश

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर में श्वानों के काटने से लोगों को होने वाले रैबीज रोग से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर एंटी रैबीज ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। जीव प्रेमियों की पहल पर यह आदेश केंद्र सरकार ने पारित किया है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के पांच शहरों को पयलट प्रोजेक्ट के तहत चुना है जिसमें रतलाम भी शामिल है। इसके तहत जनवरी से श्वान, बिल्ली, बंदरों समेत कई जानवरों को इंजेक्शन लगाए जाएंगे।

    मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम और ग्वालियर शहरों में श्वानों की संख्या अधिक है। ऐसे में राज्य शासन के अधिकारियों द्वारा समस्या को सुलझाने के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल के साथ ही एंटी रैबीज ड्राइव को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई थी। इस रिपोर्ट को केंद्र की अनुमति के लिए भेजा गया था और अब केंद्र से भी अनुमति प्राप्त हो गई है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के पांच शहरों में यह अभियान चलाने पर अभिमत दिया है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम और ग्वालियर शामिल हैं। पांचों शहरों में पशु पालन विभाग, नगरीय निकाय और वन विभाग के सहयोग से श्वान, बिल्ली, बंदर आदि जानवरों को इंजेक्शन लगाए जाएंगे। नगर निगम द्वारा बजय अलॉट होते ही जनवरी से अभियान प्रारंभ हो जाएगा।

    जीव प्रेमी कई वर्षो से कर रहे मांग

    रतलाम के जीव प्रेमियों ने 2021 में रैबीज अवेयरनेस-डे पर जिला प्रशासन के साथ ही राज्य शासन को भी एंटी रैबीज वैक्सीनेशन ड्राइव पूरे राज्य में चलाने का प्रस्ताव दिया था। पशु चिकित्सालय के साथ मिलकर जीव प्रेमियों ने आयोजन कर जागरुकता की दिशा में काम भी प्रारंभ किया था। इसके बाद भी समय समय पर लगातार एंटी रैबीज ड्राइव चलाने की मांग की जा रही थी। हाल ही में रतलाम शहर के जीव प्रेमी हेमा हेमनानी, श्रेय सोनी, जीव मैत्री के पंकज मेहता आदि ने श्रीनगर क्षेत्र में पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा सोनी के सहयोग से श्वानों को एंटी रैबीज इंजेक्शन भी लगवाए हैं। केंद्र शासन के अभियान के बाद यह पहल पूरे शहर में आसानी से चल सकेगी। इससे आम लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

    यह है केंद्र सरकार का आदेश

    अधिवक्ता और एमिनल राइट एक्टिविस्ट शिल्पा जोशी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारत के सभी नगरीय निकायों को पहले से गाईडलाइन है कि शहरी सीमा में श्वानों की नसबंदी हेतु एबीसी कार्यक्रम का संचालन करें। इसमें इनकी गणना, सर्जरी और इसके बाद एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने का प्रावधान हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में यह भी स्पष्ट है कि श्वान जिस गली मोहल्ले में जन्म लेते हैं उसे वहीं का मूल निवासी माना जाएगा। उन्हें सर्जरी के बाद या किसी भी अन्य अवस्था में उस गली, मोहल्ले से हटाया नहीं जा सकता है। अब केंद्र सरकार ने नए आदेश में मध्य प्रदेश के पांच शहरों में विशेष एंटी रैबीज अभियान चलाने को कहा है। इसके तहत सभी श्वानों को पृथक से एंटी रैबीज इंजेक्शन दिए जाएंगे। यदि अभियान सफलता के साथ पूरा होता है तो आम लोगों को रैबीज होने का खतरा नहीं रहेगा और श्वानों और इंसानों के बीच समन्वय भी बढ़ेगा।

    थोड़ा सा प्रयास करें तो नहीं काटेंगे श्वान

    रतलाम पशु चिकित्सा विशेषज्ञ बताते हैं कि अमूमन 90 प्रतिशत श्वान लगातार भूखे रहने, प्यासे रहने, बैठने के लिए सूखे स्थान तक नहीं मिलने या कॉलोनी या मोहल्ले के लोगों द्वारा बार-बार पत्थर आदि मारने की दशा में ही काटते हैं। ऐसी परिस्थितियों में भी श्वान साल में दो बार मैटिंग पीरियड के दौरान ही ज्यादा आक्रामक होते हैं। ऐसे में यदि मोहल्ले वाले उन्हें खाने को रोटी, पानी को थोड़ा सा पानी और जरा सा स्थान बैठने को देते रहें तो श्वानों और इंसानों में स्वभाविक समन्वय होता ही है। बीमार या सब ठीक होने पर भी यदि कोई श्वान काटता है तो लोग इसकी सूचना तुरंत विभाग को या नगर निगम को कॉल करके दे सकते हैं।

    बच्चों को स्कूलों में दी जाएगी जानकारी

    इस अभियान की विशेष बात यह है कि स्कूलों में बच्चों को रैबीज के बारे में और इसके बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों को जानवरों के बर्ताव और विशेषकर श्वान, बिल्ली आदि के साथ रहने के बारे में भी बताया जाएगा। अमूमन शहरों में श्वानों द्वारा बच्चों को काटने जैसी समस्या सामने आती हैं। ऐसे में यह जानकारी बच्चों को जीवों को व्यवहार को समझने में भी मदद करेगी।

    ]]>
    Wed, 29 Nov 2023 15:14:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    छिंदवाड़ा के इस गांव में नहीं हुआ मतदान : गांव के बेटे को टिकट नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया बहिष्कार, भाजपा ने कहा& यह कांग्रेस की विदाई का संकेत है https://acntimes.com/No-voting-took-place-in-Shahpura-village-of-Chhindwara https://acntimes.com/No-voting-took-place-in-Shahpura-village-of-Chhindwara एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मतदाताओं की किसी भी चेतवानी को हल्के में नहीं लेना चाहिए, यह बात छिंदवाड़ा (Chhindwara) के शाहपुरा (Shahpura) गांव के मतदाताओं ने साबित भी कर दिया। इस गांव के एक भी मतदाता ने वोट नहीं डाला। भाजपा (BJP) ने इसे कांग्रेस (CONGRESS) की विदाई का संकेत बताया है, क्योंकि ग्रामीणों ने गांव के बेटे को कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया था।

    मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा जिले के शाहपुरा गांव में मतदाताओं की संख्या 1064 है। 17 नवंबर को हुए मतदान में इस गांव के एक भी मतदाता ने मतदान नहीं किया। दरअसल, ग्रामीणों ने गांव के बेटे नीरज ठाकुर उर्फ बंटी पटेल को चौरई विधानसभा कांग्रेस से टिकट दिए जाने की मांग की थी। चेतावनी दी थी कि अगर नीरज ठाकुर को टिकट नहीं दिया गया तो वे मतदान नहीं करेंगे। ठाकुर को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने अपनी चेतावनी को सही साबित कर दिखाया। नतीजतन निर्वाचन आयोग, प्रशासन और राजनीतिक दलों द्वारा अधिक से अधिक मतदान के सारे प्रयास धरे रह गए। दिनभर माननव्वल के बाद भी जब किसी ने मतदान नहीं किया तो निराश मतदान दल शाम 6 बजे लौट आया। यह उसी छिंदवाड़ा जिले का गांव है जहां 85.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

    गांव के निवासी बलदेव वर्मा और कुबेर सिंह चौधरी ने मीडिया को बताया कि ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार इसलिए किया क्योंकि गांव के बेटे को टिकट नहीं दिया गया। बता दें कि, शाहपुरा के नीरज ठाकुर उर्फ बंटी पटेल ने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर चौरई विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की ठान ली थी। इसी से नाराज ग्रामीणों ने मतदान नहीं करने का निर्णय लिया ता और गांव के बेटे को टिकट नहीं तो मतदान नहीं का नारा भी दिया था।

    इस बूथ पर कभी नहीं मिला भाजपा को वोट

    भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Prahlad Singh Patel) ने ग्रामीणों की इस बगावत को कमलनाथ और कांग्रेस की विदाई का संकेत बताया। उन्होंने कहा है कि- ‘ये संकेत है, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज कमलनाथ की मध्य प्रदेश से उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शहपुरा गांव के लोगों ने बगावत का आगाज कर दिया है। इस बूथ से भाजपा को कभी वोट नहीं मिले, इसका अर्थ है कि कांग्रेस को जनता ने सिरे से नकार दिया है।

    3 दिसंबर को कांग्रेस और कमलनाथ की विदाई पर लगेगी मुहर

    केंद्रीय पटेल का कहना है कि- ‘मैंने पूरे चुनाव में यही कहा है कि छिंदवाड़ा जिले की सभी सातों सीटें कांग्रेस बुरी तरह से हार रही है और जनता ने भाजपा को चुनने का मन बना लिया है। मैंने जब यह कहा था तब मुझे नहीं पता था कि शहपुरा गांव के लोगों के दिल में क्या है? जनता जान चुकी है कि कमलनाथ जनहित के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार को बढ़ाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। इससे साफ है कि 3 दिसंबर को कांग्रेस और कमलनाथ की विदाई पर मुहर लग जाएगी।’

    ]]>
    Sun, 19 Nov 2023 17:15:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में के TOP&10 विधानसभा क्षेत्र जहां हुआ सर्वाधिक मतदान, इन विधानसभाओं में महिलाओं को रास आईं भाजपा&कांग्रेस की योजनाएं और यहां नहीं कर सकीं आकर्षित https://acntimes.com/Know-where-and-how-much-voting-took-place-in-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/Know-where-and-how-much-voting-took-place-in-Madhya-Pradesh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ। इस दिन प्रदेश में कुल 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ। अगर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा मतदान रतलाम जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र सैलाना में हुआ। वहीं सबसे कम 54.37 फीसदी मत आलीराजपुर के जोबट विधानसभा क्षेत्र में डाले गए।

    इस चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। इसकी वजह अलग-अलग बताई जा रही है। कोई भारत निर्वाचन आयोग के मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का अभियान की सफलता बता रहा है तो सत्ताधारी दल भाजपा सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर लोगों द्वारा ज्यादा मतदान करने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इसे सरकार विरोधी वोट का घरों से बाहर आना बताया जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक वोट सैलाना विधानसभा डाले गए। टॉप टेन में छिंदवाड़ा जिले की तीन विधानसभा, सिवनी की 2, बालाघाट, नीमच, झाबुआ, सीहोर और राजगढ़ की 1-1 विधानसभा शामिल है। 10वें स्थान पर तीन विधानसभाएं शामिल हैं जहां 86.74 प्रतिशत मतदान हुआ।

    मध्य प्रदेश में सर्वाधिक मतदान वाले TOP-10 विधानसभा क्षेत्र

    S. No. District Name AC No & Name Total Voting
    01 RATLAM 221 - Sailana  90.10
    02 CHHINDWARA  123 - Amarwara 88.63
    03 SEONI 116 - Keolari 88.59
    04 SEONI 114 - Barghat  88.31
    05 CHHINDWARA  124 - Churai 87.88
    06 CHHINDWARA  125 - Saunsar 87.62
    07 NEEMUCH 230 - JAVAD 87.17
    08 JHABUA 194 - THANDALA 86.97
    09 NARMADAPURAM 138 - Sohagpur 86.77
    10 SEHORE 158 - Ichhawar 86.74
    10 RAJGARH  163 - Khilchipur  86.74
    10 BALAGHAT 113 - Katangi  86.74

    प्रदेश के 10 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां महिलाओं ने सर्वाधिक मतदान किया। यहां 85 फीसदी से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया। प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान करने वाली महिलाओं की संख्या भी रतलाम जिले की आदिवासी बहुल विधानसभा सैलाना ही है। यहां मतदाताओं की संख्या भी पुरुषों की संख्या से ज्यादा है। ऐसा कहा जा रहा है कि मप्र सरकार की लाड़ली बहना योजना से प्रभावित होकर महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। यह दावा सत्ताधारी दल भाजपा द्वारा भी किया जा रहा है। भाजपा की मानें तो बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकेत है।

    TOP-10 विधानसभा क्षेत्र जहां महिलाओं का मतदान सबसे अधिक रहा

    S. No. District Name AC No & Name Female
    01 RATLAM 221 - Sailana  88.77
    02 SEONI 116 - Keolari 88.12
    03 BALAGHAT  110 - Paraswada  86.98
    04 CHHINDWARA  125 - Saunsar 86.85
    05 CHHINDWARA  124 - Churai 86.77
    06 BALAGHAT  113 - Katangi  86.29
    07 JHABUA 194 - THANDALA 86.02
    08 CHHINDWARA 128 - Pandhurna  86.01
    09 BALAGHAT  108 - Baihar 85.79
    10 BALAGHAT  109 - Lanji  85.76

    ...तो क्या यहां महिलाओं को रास नहीं आई सरकार और कांग्रेस की लुभावनी योजनाएं

    मध्य प्रदेश में कई विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत काफी कम भी रहा। माना जा रहा है कि इन स्थानों पर महिलाओं को न तो सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना रास आई और न ही कांग्रेस द्वारा घोषित की गई 1500 रुपए प्रतिमाह व 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना।

    10 विधानसभा क्षेत्र जहां महिलाओं का मतदान सबसे कम रहा

    S. No. District Name AC No & Name Female
    01 ALIRAJPUR  192 - Jobat 52.49
    02 Gwalior East 16 - Gwalior East 56.53
    03 Bhind  10 - Bhind  58.15
    04 Bhind 13 - Gohad  58.96
    05 Bhopal 153 - Bhopal Madhya  59.54
    06 Bhopal 52 - Bhopal Dakshin Paschim 59.66
    07 Morena 8 - Ambah 59.73
    08 Gwalior 17 - Gwalior South 61.26
    09 Morena  6 - Morena 62.17
    10 Bhind 12 - Mehgaon  62.72

    मध्यप्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान की स्थिति

    ]]>
    Sun, 19 Nov 2023 00:01:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एक प्रचार ऐसा भी : औदुम्बर ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद आशा उपाध्याय ने समाजजन को भेजे 2300 पत्र, भाजपा को विजयी बनाने की अपील की https://acntimes.com/A-campaign-like-this-Former-councilor-Asha-Upadhyay-sent-2300-letters-in-support-of-BJP https://acntimes.com/A-campaign-like-this-Former-councilor-Asha-Upadhyay-sent-2300-letters-in-support-of-BJP मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में निवासरत समाजजन से पत्र लिखकर की अपील

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए न धन की जरूरत है और न ही महंगे संसाधनों की। जोश और जुनून हो तो जुबां से निकले दो शब्द और एक चिट्ठी भी काफी है। राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाली रतलाम की पूर्व पार्षद आशा उमाकांत उपाध्याय भी ऐसा ही कर रही हैं। उन्होंने मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के औदुम्बर समाज के प्रतिनिधियों को व्यक्तिगत पत्र लिखकर भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान कर रही हैं।

    औदुम्बर ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा उपाध्याय द्वारा समाज से जुड़े लोगों को अपील वाला यह पत्र प्रत्येक चुनाव के दौरान भेजा जाता है। इस वर्ष मप्र के साथ ही राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव हो रहे हैं। उपाध्याय का तन और मन हिन्दू धर्म की पैरोकार भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित है। मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम फहराए, इस उद्देश्य से वे औदुम्बर समाजजन को पत्र लिख रही हैं। जानकारी के अनुसार अब तक वे करीब 2300 पत्र लिख चुकी हैं जिनमें से 1900 पत्र सिर्फ औदुम्बर समाज के परिवारों के हैं। इनके अलावा 400 पत्र अन्य समाज और लोगों को भी लिखे गए हैं।

    स्थानीय स्तर पर मिल कर अपील कर रहीं

    पूर्व भाजपा पार्षद आशा उपाध्याय रतलाम शहर, जावरा और रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के समाजजन से व्यक्तिगत रूप से मिल कर भाजपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने का आग्रह कर रही हैं। रतलाम में समाज के 185 घर हैं। इस कार्य में उनका सहयोग पति एडवोकेट उमाकांत उपाध्याय भी शिद्दत के साथ कर रहे हैं। उपाध्याय दंपति के अनुसार भाजपा ही वह पार्टी है जिसकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता से जो भी वादा किया, वह कर के भी दिखाया। यही वजह है कि विश्वस्तर पर भारत का नाम पूरे सम्मान के साथ लिया जा रहा है। इसे यह सम्मान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेखनीय योगदान है।

    यह लिखा है अपील में

    पत्र में दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ ही मौजूदा परिदृश्य का उल्लेख भी किया गया है। उपाध्याय ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान समय नए राष्ट्र के निर्माण का समय है व राष्ट्र का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रमुख हैं। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि इस राष्ट्रवादी नेतृत्व को सहयोग प्रदान करें। इसमें अपील की गई है कि समाजजन अधिक से अधिक मतदान करते हुए राष्ट्रवाद की नींव को मजबूत करें। नेत्री आशा उपाध्याय ने पत्र में अपील की है कि समाजन भाजपा के उम्मीदवारों को कमल के फूल का बटन दबाकर उन्हें विजयश्री दिलवाएं और राष्ट्रवादी सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करें।

    इन शहरों में भेजे पत्र

    जिन्हें पत्र लिखे गए हैं उनमें मप्र के आलोट, सैलाना, जावरा, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, नागदा, इंदौर, सीतामऊ, सुवासरा, मल्हारगढ़, गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, बड़नगर, बदनावर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, भोपाल, जावद और मनासा, राजस्थान के जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, सीकर एवं झालावाड़ तथा छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में निवासरत समजजन शामिल हैं।

    इन संगठनों से जुड़ी हैं

    बता दें कि, आशा उपाध्याय रतलाम शहर से भाजपा की पार्षद रही हैं। इसके अलावा वे विश्व हिंदू परिषद, नरेंद्र मोदी विचार मंच मालवा प्रांत की महिला विंग, वैभवश्री महिला साख सहकारी समिति, मारवाड़ी महिला मंडल, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच सहित अन्य संगठनों से जुड़ी हैं। वे पूर्व में भी कई संगठनों की पदाधिकारी रह चुकी हैं और वर्तमान में भी विभिन्न पदों पर काबिज हैं।

     

    ]]>
    Wed, 15 Nov 2023 00:26:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अभी एक&दूसरे के कपड़े फाड़ रहे, मौका मिला तो जनता के भी फाड़ देंगे कांग्रेसी, प्रैक्टिस चल रही, 3 दिसंबर बाद असली सिर फुटौव्वल होगी& नरेंद्र मोदी https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-starts-election-campaign-in-Madhya-Pradesh-from-Ratlam https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-starts-election-campaign-in-Madhya-Pradesh-from-Ratlam प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान की रतलाम से की शुरुआत, जनसभा को संबोधित कर भाजपा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देश हो या मध्य प्रदेश, कांग्रेस झूठी घोषणाओं का भोंपू ही बजाती है। मध्य प्रदेश के विकास के लिए ठोस रोड मैप क्या है, यह कांग्रेस को पता ही नहीं है और वो इतनी दूर की सोच भी नहीं सकती। कांग्रेस के नेता फिल्मी हैं, उनके डायलॉग भी फिल्मी हैं, घोषणाएं भी फिल्मी हैं। जब किरदार फिल्मी है तो सीन भी फिल्मी होगा। कांग्रेस के दो नेताओं के बीच कपड़े फाड़ने की कॉम्पिटीशन चल रहा है। अभी तो यह फिल्म का ट्रेलर है, अगर एक बार मौका मिल गया न तो कांग्रेस आपके कपड़े भी फाड़ देंगी।

    यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतलाम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मध्यप्रदेश में अपनी चुनावी अभियान का श्रीगणेश रतलाम से शुरू किया। वे रतलाम जिले की पांचों विधानसभा सीटों सहित 8 सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। सभा को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा  कि 3 दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस की असली पिक्चर दिखेगी। अभी प्रेक्टिस चल रही है, फिर असली सिर फुटौव्वल होगी। कांग्रेसियों की आपसी लड़ाई में हमें एक बात याद रखनी है कि ये जो एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं, इन्हें जहां भी मौका मिला है, इन्होंने जनता के ही कपड़े फाड़ दिए हैं। 

    इसलिए ’ एमपी के मन में है मोदी’  और ’ मोदी के मन में एमपी’ 

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भाजपा ही है, जिसने एमपी को एग्रीकल्चर में इतना आगे बढ़ाया। यह भाजपा ही है जिसने एमपी को रोड और रेल नेटवर्क में आगे बढ़ाया। यह भाजपा ही है, जिसने एमपी में औद्योगिक विकास किया और इसे आधुनिक शिक्षा का हब बनाया। इसलिए एमपी के लोग भाजपा पर अटूट विश्वास करते हैं। आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, लेकिन एमपी का भाजपा पर भरोसा तब से है, जब देश में भाजपा को बहुत कम लोग जानते थे। उन्होंने कहा कि आज केंद्र में लगभग 10 सालों से भाजपा की सरकार है। वह भाजपा सरकार जिसने भारत को विश्व में पांचवें नंबर की आर्थिक शक्ति बना दिया। वह भाजपा सरकार जिसने कोरोना के इतने बड़े संकट में देश को पिछड़ने नहीं दिया। वह भाजपा सरकार जिसके कार्यकाल में देश ने चंद्रमा पर अपना झंडा गाड़ा। आज भारत के गौरव को नई बुलंदी मिली है, नई पहचान मिली है। इसमें मध्यप्रदेश का भी बहुत बड़ा योगदान है और इसलिए ’एमपी के मन में मोदी’  है और ’मोदी के मन में एमपी’।

    कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद का परचम लहरा सकती है

    मोदी ने कहा कि आप राजस्थान और छत्तीसगढ़ में देखिए, पांच सालों में इन्होंने क्या हाल कर दिया है। इन राज्यों में कांग्रेस का मतलब हजारों करोड़ के घोटाले। कांग्रेस का मतलब अपराधियों का बोलबाला। कांग्रेस मतलब गरीबों से विश्वासघात। कांग्रेस मतलब राज्य में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों पर अत्याचार। कांग्रेस मतलब राज्य को बीमार बनाने की गारंटी। ये सभी काम कांग्रेस के चरित्र में शामिल हो गए हैं, उसका स्वभाव बन गए हैं और उसके खून का हिस्सा बन गए हैं।

    मोदी ने कहा कि आपको पता है, कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता यहां क्यों आपस में लड़ रहे हैं? ये सीएम की कुर्सी के लिए नहीं लड़ रहे, बल्कि इनके बीच अपने बेटों के लिए कपड़ा फाड़ चल रही है। लड़ाई इस बात की है कि किसका बेटा मध्यप्रदेश कांग्रेस पर कब्जा करेगा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद का परचम लहरा सकती है, मध्यप्रदेश का परचम लहराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। 

    आपका सपना ही मोदी का संकल्प है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा आपके परिवार के वर्तमान और आपके बच्चों के भविष्य के लिए काम कर रही है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। इसलिए गरीब से गरीब परिवार को समर्थ बनाना भाजपा सरकार का मिशन है। इसीलिए भाजपा की सरकार गरीबों की हर चिंता का समाधान कर रही है, हर जरूरत को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों का बहुत बड़ा सपना होता है अपना घर। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, उसने गरीबों के घर बनाने में दिलचस्पी नहीं ली। लेकिन भाजपा की सरकार ने 10 सालों में 4 करोड़ से ज्यादा घर गरीबों को बनाकर दिए हैं। मध्यप्रदेश में 50 लाख और रतलाम में भी 90000 गरीबों को घर मिले हैं।

    मोदी ने कहा कि लाखों रुपए के इन घरों की रजिस्ट्री बहनों के नाम पर हुई है और मध्यप्रदेश की हजारों बहनें लखपति बनी हैं। उनके नाम पर पहली बार कोई संपत्ति हुई है। मोदी ने कहा कि आजादी के बाद शहरों में रहने वाले मध्यम वर्ग के बारे में किसी ने नहीं सोचा। लेकिन इस वर्ग के घर के सपने को पूरा करने के लिए भी केंद्र सरकार गंभीरता से काम कर रही है। जिन परिवारों की आय 18 लाख रुपए तक है, उन्हें घर खरीदने पर ब्याज में छूट की योजना लाई जा रही है।

    पांच साल के लिए बढ़ेगी गरीब कल्याण अन्न योजना

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भाजपा ही है, जिसने कोरोना संकट में भी गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना बनाई। भूख क्या होती है यह गरीबी से निकला व्यक्ति ही महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी माता-पिता को अपने बच्चे को भूख से तड़पता न देखें, मोदी इसकी गारंटी बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत देश में पिछले 3 सालों से गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक महीने के बाद इस योजना का समय पूरा हो रहा है। देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त  राशन देने वाली यह योजना दिसंबर में पूरी हो जाएगी। लेकिन मोदी का निश्चय है, आने वाले 5 साल के लिए इसको और बढ़ाया जाएगा, ताकि अगले पांच सालों तक मेरे 80 करोड़ मेरे देशवासियों का चूल्हा जलता रहे। गरीबों को राशन मुफ्त में मिलता रहेगा और उससे जो पैसे बचेंगे वो जीवन की अन्य जरूरतों पर खर्च किए जाएंगे।

    महिला सशक्तिकरण बना भाजपा की पहचान

    मोदी ने कहा कि भाजपा सरकारों की हर योजना के मूल में माता, बहन और बेटियां हैं। शौचालय के अभाव में, गैस कनेक्शन के अभाव में, बिजली और पानी के अभाव में सबसे ज्यादा परेशानी इन्हें ही होती है। उज्ज्वला योजना के कारण दलित, आदिवासी और पिछड़े परिवारों की करोड़ों बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले रक्षाबंधन पर उज्जवला की लाभार्थी बहनों के लिए गैस सिलेंडर 500 रुपये सस्ता किया गया है। बहनों को पानी के लिए घर से दूर न जाना पड़े इसका बीड़ा भी आपके इस भाई ने उठाया है। हर घर नल  अभियान के तहत पानी पहुंचाया जा रहा है। बहनों के जनधन खाते खोले गए और इस खाते के माध्यम से ही बहनों-बेटियों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।

    उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। गर्भवती माताओं को अच्छा पोषण मिले, इसके लिए भी मातृवंदना योजना चलाई जा रही है और प्रदेश की लाखों बहनों को 1600 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। मोदी ने कहा कि माता-बहनों के सशक्तिकरण की सच्ची कोशिश भाजपा सरकार की पहचान बन गई है और भाजपा ने महिलाओं को दी गई अपनी एक-एक गारंटी पूरी की है। महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में 33% आरक्षण की बात कांग्रेस बरसों तक लटकाती रही। हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की इस मांग को पूरा किया है।

    कांग्रेस को सजा देने के मूड में है आदिवासी समाज

    नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार से बाहर नहीं देख सकती। इसलिए उसने आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए कभी काम नहीं किया। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति जी का कांग्रेस ने कितना विरोध किया था? भाजपा के ही एक पुराने नेता को उनके खिलाफ मैदान में उतारकर कांग्रेस ने दिखा दिया था कि एक आदिवासी बेटी को रोकने के लिए वह किस हद तक जा सकती है। इसलिए पूरे देश का आदिवासी समाज कांग्रेस से बहुत नाराज है, कांग्रेस को सजा देने के मूड में है।

    मोदी ने कहा कि आदिवासी हितों की रक्षा, आदिवासी भाई-बहनों का कल्याण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। भाजपा ने देश की आजादी में आदिवासी समाज के योगदान को राष्ट्रीय पहचान दी है। भाजपा ने ही भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। कुछ दिन पहले ही वीरांगना रानी दुर्गावती की 500 वीं जन्म जयंती पर उनके भव्य स्मारक का भूमिपूजन किया गया है। देश के आधुनिकतम रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर किया गया है और जननायक टंट्या मामा के नाम पर मध्यप्रदेश में अनेक संस्थान हैं, योजनाएं हैं।

    आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो रहा 21वीं सदी का मध्यप्रदेश

    प्रधानमंत्री ने कहा कि रतलाम की पहचान  स्वाद के लिए है। अगर रतलाम आए और रतलामी सेव नहीं खाए, तो यह माना नहीं जाता कि रतलाम गए थे। उन्होंने कहा कि जब 3 दिसंबर को भाजपा की जीत का जश्न मनेगा, तो लड्डू के साथ रतलामी सेव भी खाया जाएगा। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकल उत्पादों को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए एक जिला एक उत्पाद के तहत रतलामी सेव को चुना गया है। यहां नमकीन क्लस्टर स्थापित किया गया है, जिससे छोटे-छोटे उद्योगों को बल मिलेगा। नए टेक्सटाइल पार्क से भी अनेक रोजगार मिलेंगे।

    मोदी ने कहा कि भाजपा के शासन में 21वीं सदी का मध्यप्रदेश अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस हो रहा है। रतलाम से कभी आठ लेन का एक्सप्रेस वे गुजरेगा, पुरानी पीढ़ी ने यह सोचा भी नहीं होगा, लेकिन आज यह सच्चाई बन चुका है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की वजह से यह एक क्षेत्र कोटा और सूरत जैसे शहरों से भी कनेक्ट हो गया है। अब यहां उद्योगों के लिए नया कॉरिडोर बनने जा रहा है, जिससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 

    किसानों की चिंता करती है भाजपा, कांग्रेस ने सभी को ठगा

    मोदी ने कहा कि देश में ऐसा कोई वर्ग नहीं होगा, जिसे कांग्रेस ने कभी ठगा नहीं है। हर चुनाव में कांग्रेस कर्ज माफी का झुनझुना लेकर आती है। पिछली बार भी उन्होंने यही किया था, लेकिन कांग्रेस का इतिहास है कि उसकी कर्ज माफी का फायदा किसानों को नहीं, कांग्रेसियों और उनके चेले-चपाटियों को मिलता है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ भाजपा सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। हम किसानों के हर छोटे-बड़े खर्चों की चिंता कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देशभर के किसानों को 260000 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जा चुके हैं। हाल ही में गेहूं, चना और दूसरी फसलों के एमएसपी में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई है, जिसका लाभ मध्यप्रदेश के किसानों को भी होगा। किसानों को महंगा यूरिया, महंगी खाद ना खरीदना पड़े, इसके लिए भी भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है।  विदेश में यूरिया की जो बोरी ₹3000 की है, वही बोरी भारत के किसानों को ₹300 से भी कम मिलती है। इस पर भाजपा सरकार लाखों करोड़ खर्च कर रही है। 

    सीटों तक सीमित न रहे विजयहर बूथ पर खिले कमल

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रतलाम में जितनी भीड़, लोगों का उत्साह मैं देख रहा हूं, वह भाजपा की प्रचंड विजय का उद्घोष है। मैं अभी छत्तीसगढ़ से आ रहा हूं और आप मेरे शब्द लिख लें, वहां भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। लेकिन भाजपा की यह विजय सिर्फ सीटों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शत प्रतिशत बूथों पर कमल खिलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सब इतनी बड़ी संख्या में आए और मुझे आपके दर्शन करने का लाभ मिला। लेकिन आप मेरा एक और काम करें, वो चुनावी नहीं है। यहां से आप घर-घर जाइए और हर घर में जाकर कहिए कि मोदी जी ने आपको प्रणाम कहा है। हर परिवार में जब मेरा प्रणाम पहुंचेगा, तो उस घर के बुजुर्ग माता-पिता जो आशीर्वाद देंगे, उससे मेरे काम करने की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

    भाजपा ने जितना विकास कियाक्या कांग्रेस ने कभी किया था ? शिवराजसिंह चौहान

    सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्थान सारी दुनिया में बढ़ा है। उनका नेतृत्व पाकर हम सचमुच धन्य हैं। चौहान ने कहा कि मोदी जी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश के विकास में और जनता के कल्याण में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते सालों में हमने बेहतर सरकार चलाने की कोशिश की है। आप ही बताएं, हमारी सरकार ने विकास के जितने काम किए हैं, क्या कभी कांग्रेस ने किए थे? गरीबों के, बहन-बेटियों के कल्याण के लिए जितनी योजनाएं भाजपा की सरकार ने बनाई हैं, क्या कभी कांग्रेस की सरकार ने बनाई थी? बीते सालों में जिस तरह से हमने प्रदेश में सरकार चलाई, क्या कभी कांग्रेस ने चलाई थी? अगर आप इसे मानते हैं, तो इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलना चाहिए और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनना चाहिए। सीएम ने कहा कि इसके लिए आप भाजपा के सभी उम्मीदवारों को आशीर्वाद दें, मामा को आशीर्वाद दें और मोदी जी का साथ दें।

    इन्होंने भी किया संबोधित

    सभा को उज्जैन सांसदअनिल फिरोजिया, मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता एवं झाबुआ सांसद ने भी संबोधित किया। सभा में विधायक चेतन्य काश्यप एवं मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को थेवा आर्ट से निर्मित प्रतीक चिह्न भेंट किया। सभा का आयोजन रतलाम जिले से शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर, सैलाना प्रत्याशी संगीता चारेल, जावरा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, आलोट प्रत्याशी डॉ. चिन्तामणि मालवीय, उज्जैन जिले के महिदपुर विधानसभा प्रत्याशी बहादुरसिंह चौहान, नागदा-खाचरौद विधानसभा प्रत्याशी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, बड़नगर प्रत्याशी जितेन्द्र पण्ड्या एवं धार जिले के बदनावर विधानसभा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के समर्थन में किया गया था। भाजपा के रतलाम जिलाध्यक्ष भी मंचासीन रहे। संचालन प्रदेश के वरिष्ठ नेता बंशीलाल गुर्जर ने किया।

    ]]>
    Sat, 04 Nov 2023 21:21:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पीएम मोदी मप्र में चुनाव प्रचार अभियान की 4 नवंबर को रतलाम से करेंगे शुरुआत, सीएम और 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी रहेंगे, यातायात प्लान भी जारी https://acntimes.com/PM-Modi-will-start-the-election-campaign-in-Madhya-Pradesh-from-Ratlam-on-November-4 https://acntimes.com/PM-Modi-will-start-the-election-campaign-in-Madhya-Pradesh-from-Ratlam-on-November-4 बंजली मैदान पर होगी आमसभा, आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत रतलाम से करेंगे। वे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने 4 नवंबर को रतलाम आएंगे। सभा बंजली मैदान पर दोपहर 01.00 बजे होगी। सभा में मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं रतलाम, उज्जैन एवं धार जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। इधर, आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने पार्किंग, नो व्हीलकल जोन और यातायात डायवर्शन प्लान भी जारी किया है।

    प्रधानमंत्री मोदी की सभा के लिए बंजली मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है। सभा में रतलाम जिले से शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर, सैलाना प्रत्याशी संगीता चारेल, जावरा प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, आलोट प्रत्याशी डॉ. चिन्तामणि मालवीय, उज्जैन जिले के महिदपुर विधानसभा प्रत्याशी बहादुरसिंह चौहान, नागदा-खाचरौद विधानसभा प्रत्याशी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, बड़नगर प्रत्याशी जितेन्द्र पण्ड्या एवं धार जिले के बदनावर विधानसभा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव उपस्थित रहेंगे।

    भाजपा के रतलाम जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, उज्जैन जिलाध्यक्ष बहादूरसिंह बोरमुण्डला, धार जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, सांसद गुमानसिंह डामोर, सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, छतरसिंह दरबार, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी एवं सभा प्रभारी जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जन से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

    रतलाम में सभा गर्व की बात

    जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव हेतु प्रधानमंत्री की पहली सभा रतलाम में हो रही है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। इसमें रतलाम, उज्जैन एवं धार जिलों से विधानसभा प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंचेंगे। सभा स्थल पर महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था रहेगी। भारतीय जनता पार्टी ने निर्धारित समय से पूर्व ही आगंतुकों से स्थान ग्रहण करने की अपील की है।

    4 नवंबर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक यह रहेगी यातायात व्यवस्था

    04 को प्रधानमंत्री मोदी के रतलाम प्रवास के दौरान ग्राम बंजली हवाई पट्टी के पास होने वाली आमसभा के लिए रतलाम यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था बनाई है। इसमें नो व्हीकल जोन, यातायात डायवर्शन और पार्किंग का प्लान शामिल है। यह व्यवस्था दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगी। यदि आप सभा शामिल होने आ रहे हैं या कहीं अन्य जगह आ या जा रहे हैं तो इस यातायात प्लान को पढ़ लें और समझ लें ताकि आपको कोई परेशानी न हो।

    1. मेडिकल कॉलेज बंजली तिराहे (फन्टा) से लेकर हवाई पट्टी (लगभग दूरी 1 कि.मी) तक नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमे समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समस्त नागरिकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें।

    2. जावरा, ताल एवं नामली की ओर से आमसभा हेतु आने वाले समस्त नागरिको के लिए पार्किंग P-13 व P-14 में व्यवस्था कि गई है जो कि नामली से पंचेड-पलसोडा होते हुए पार्किंग स्थान तक पहुचेंगे।

    3. रतलाम शहर से सैलाना व बाँसवाड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन सालाखेडी, जावरा अण्डर ब्रिज, प्रताप नगर पुलिया होकर फोरलेन मार्ग से होते हुए नामली पंचेड फंटा से ग्राम पंचेड ग्राम धामनोद होते हुए सैलाना, बासवाड़ा की ओर जाएंगे।

    4. सैलाना-बाँसवाड़ा की ओर से रतलाम शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन धामनोद से नामली पंचेड़ फन्टा होते हुए फोरलेन मार्ग से जावरा अथवा सातरुण्डा की ओर जा सकेंगे।

    5. नीमच-जावरा की तरफ से आने वाले बसों का पंचेड नामली से सैलाना धामनोद की ओर डायवर्ट कर पलसोडा ग्राम की पार्किंग P-13 व निमंत्रण कालोनी की P-15 में पार्किंग व्यवस्था की गई है।

    6. रावटी, शिवगढ, बाजना से आने वाले वाहनो की पार्किंग रमेश रेती गिट्टी प्लांट P-2 व P-3में पार्किंग व्यवस्था की गई है।

    7. उज्जैन, इन्दौर, धार, झाबुआ की ओर से आने वाली बसों का रतलाम से सालाखेड़ी चौकी होते हुए सेजावता फंटा से बंजली फंटा की ओर लाकर एसएफ लाईन पार्किंग P-6, एसएफ लाईन के सामने पार्किंग P-5, सियाराम जिनिंग मिल पार्किंग P-9, माँ आशापुरा होटल पार्किंग P-07 व माँ आशापुरा होटल के सामने P-08 में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है।

    8. कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी चार पहिया व दो पहिया वाहन को परशुराम विहार पार्किंग P-1, P-4, P-7, P-,9, व P-11 में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है।

    9. सैलाना तरफ से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी चार पहिया व दो पहिया वाहन को पार्किंग P-12 व P-14 में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है।

    10. VIP तथा पुलिस प्रशासन के वाहनों की पार्किंग P-1 में पार्किंग व्यवस्था की गई है।

    ]]>
    Fri, 03 Nov 2023 19:26:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    चुनाव के बहिष्कार का ऐलान : सराफा व्यापारियों की चेतावनी बेवजह जब्त सोना&चांदी छोड़ने को लेकर 31 अक्टूबर तक नहीं हुआ निर्णय तो नहीं करेंगे मतदान https://acntimes.com/Ratlam-Bullion-Traders-Association-warned-to-boycott-elections https://acntimes.com/Ratlam-Bullion-Traders-Association-warned-to-boycott-elections चुनाव आचार संहिता के परिपालन में हो रही सख्ती के दौरान बेवजह परेशान करने से है नाराजगी 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू है। ऐसे में प्रदेशभर में चैकपोस्ट पर चैकिंग हो रही है। इसमें बिल और अन्य डॉक्यूमेंट दिखाने के बाद भी व्यापारियों का सोना-चांदी जब्त किया जा रहा है। इससे सराफा व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने 31 अक्टूबर तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होने पर चुनाव के बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। व्यापारियों ने कहा है कि इसका आह्वान पूरे मप्र में होगा।

    प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। इसका बहिष्कार करने का ऐलान शनिवार रात को सराफा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सराफा व्यापारी एसोशिएशन के अध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश सराफा व्यापारी एसोशिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष झमक भरगट ने किया। पत्रकार वार्ता को भरगट के अलावा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विशाल डांगी, कीर्ति बड़जात्या आदि ने भी संबोधित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश की अवहेलना की जा रही हैं। आदेश में यह दर्शाया गया है कि केवल नकद राशि या वह सामान जब्त किया जाए जो मतदान को प्रभावित कर सकता हो। इसके बावजूद सोना-चांदी लेकर आने-जाने वालों को चैकिंग के नाम पर बेवजह परेशान किया जा रहा हैं।

    24.88 करोड़ का सोना-चांदी पकड़ा 14 करोड़ का लौटाया

    अध्यक्ष भरगट ने कहा कि जितनी चैकिंग रतलाम में हो रही उतनी तो इंदौर, भोपाल तथा अन्य शहरों में भी नहीं हो रही है। इसके कारण व्यापारियों और ग्राहकों में दहशत है। ग्राहक आने में घबरा रहें हैं। जिले के हर क्षेत्र में चैकिंग अभियान चल रहा हैं, जिसमें अब तक 24.88 करोड़ रुपए का सोना चांदी पकड़ा गया। इसमें से 14 करोड़ रुपए का सोना चांदी वापस लौटाया गया है। बाकी छोड़ने में व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।

    10 हजार लोग जुड़े हैं एसोसिएशन से

    एसोसिएशन अध्यक्ष के अनुसार भरगट ने कहा इस सख्ती से समुचे सराफा बाजार का व्यवसाय चौपट हो गया है। रतलाम सराफा बाजार से तकरीबन 10 हजार लोग जुड़े हैं। उन्होंने फैसला किया है कि मामले का निराकरण नहीं होता है तो वे मतदान नहीं करेंगे। इस मामले में 31 अक्टूबर तक कोई फैसला नहीं किया गया तो प्रदेश भर में चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया जाएगा।

    ये पदाधिकारी भी थे मौजूद

    पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के सचिव रामबाबू शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय छाजेड़, ज्ञानचंद सराफ, विनोद मूणत, सुरेन्द्र कुमार भरगट, शरद पावेचा, रवि कुमार मोठिया, राजेश शर्मा, सौरभ छाजेड़, रमेश कटारिया, योगेश दग्धी, निर्मल मूणत, राजेन्द्र शर्मा, संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी मौजूद रहे।

    ]]>
    Sun, 29 Oct 2023 11:59:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नई पदस्थापना : मप्र के चार IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बने राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के MD https://acntimes.com/Four-IAS-officers-of-Madhya-Pradesh-got-new-responsibility https://acntimes.com/Four-IAS-officers-of-Madhya-Pradesh-got-new-responsibility एसीएन टाइम्स @ भोपाल । राज्य शासन ने भारतीय प्रशानिस सेवा के चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें 2011 के दो एवं 2012 और 2018 के एक-एक आईएएस अधिकारी शामिल हैं।

    मप्र शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वार जारी आदेश के अनुसार कुछ दिन पूर्व रतलाम से स्थानांतरित 2012 के आईएएस नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को मप्र राज्य बीच एवं फार्म विकास निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया है। वहीं 2011 के वी.एस. चौथदी कोलसानी को मप्र जल निगम का प्रबंध संचालक तथा इसी बैच के शिवराज सिंह वर्मा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव बनाए गए हैं। इनके अलावा 2018 बैच की वंदना शर्मा वाणिज्यिक कर विभाग की उप सचिव होंगी।

    इन्हें अतिरिक्त प्रभार से किया मुक्त

    जारी आदेश के अनुसार कोलसानी के जल निगम के प्रबंध संचालक का पदभार ग्रहण करने पर 1994 बैच के संजयकुमार शुक्ल उक्त अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। वे वर्तमान में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव, जल निगम के प्रबंध संचालक, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव पद पर आसीन हैं। इसी तरह नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का एमडी बनने से 2009 बैच की प्रीति मैथिल उपरोक्त अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। वे वर्तमान में मुख्यमंत्री की अपर सचिव की जिम्मेदारी भी निर्वहन कर रही हैं।

     

     

    ]]>
    Fri, 27 Oct 2023 17:37:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कांग्रेस ने MP में बदले 4 टिकट : जावरा से वीरेंद्र सिंह, सुमावली से अजब सिंह, बड़नगर से मुरली मोरवाल और पिपरिया से वीरेंद्र बेलावंशी को उतारा https://acntimes.com/Congress-changed-4-tickets-in-MP https://acntimes.com/Congress-changed-4-tickets-in-MP एसीएन टाइम्स @ भोपाल । भितरघात से डरी कांग्रेस ने बुधवार को मप्र विधानसभा निर्वाचन के लिए अपने चार प्रत्याशियों को बदल दिया। जिन सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे गए हैं उनमें जावरा, सुमावली, बड़नगर और पिपरिया विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

    कांग्रेस ने देर शाम चार प्रत्याशियों वाली एक सूची जारी की। चारों ही जगह टिकट बदले गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी सूची में जावरा में हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया है। इसी तरह बड़नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी का टिकट काट कर मुरली मोरवाल को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह सुमावली से अजब सिंह कुशवाह को उतारा है। उन्हें कुलदीप सिकरवार की जगह टिकट दिया गया है। आरक्षित सीट पिपरिया से अब वीरेंद्र बेलवंशी चुनाव लड़ेंगे। पहले यहां से गुरुचरण खरे को टिकट दिया गया था।

    दूसरी सूची जारी होते ही शुरू हो गया था विरोध

    बता दें, किट कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होते ही प्रत्याशियों को लेकर विरोध शुरू हो गया था। घोषित किए गए प्रत्याशियों के खिलाफ नारेबाजी के साथ ही पुतला दहन भी किया गया था। जावरा विधानसभा से टिकट बदलने की मांग को लेकर दावेदार वीरेंद्र सिंह सोलंकी, डी. पी. धाकड़ और राजेश भरावा ने भोपाल जाकर प्रदर्शन किया था। इसके चलते बुधवार को जावरा से प्रत्याशी बनाए गए हिम्मत श्रीमाल और यूसुफ कड़पा को भोपाल तलब कर लिया गया था।

    ]]>
    Wed, 25 Oct 2023 21:33:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    RSS के 98वें स्थापना दिवस पर शहर में तीन स्थानों से निकले पथ संचलन, नन्हें स्वयंसेवकों ने भी दंड थामकर की कदमताल, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत https://acntimes.com/On-the-98th-foundation-day-of-RSS-processions-took-place-from-three-places-in-the-city https://acntimes.com/On-the-98th-foundation-day-of-RSS-processions-took-place-from-three-places-in-the-city रतलाम शहर में तीन स्थानों से निकले राजमहल बस्ती में आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी ने किया संबोधित 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 98वें स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को नगर में पथ संचलन निकाला। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन में नन्हें स्वयं सेवकों ने भी दंड थाम कर कदमताल की। जगह-जगह सभी स्वयं सेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 

    संचलन की शुरुआत में पद्धति अनुसार ध्वज प्रणाम, प्रार्थना, गीत व बौद्धिक हुआ। इसके बाद स्वयंसेवक घोष की धुन पर कदमताल करते हुए एक साथ निकले। नगर में पथ संचलन अलग - अलग तीन स्थानों से निकाला गया। सुबह गुरु गोविंदसिंह बस्ती का मेहंदीकुई बालाजी और राजमहल बस्ती का महलवाड़ा से संचलन निकला। इसके बाद शाम 4 बजे शिशु संचलन कसारा बाजार से निकला। तीनों संचलन विभिन्न मार्गों से होकर पुनः उसी स्थान पर समाप्त हुए। मीडिया संवाद प्रमुख जयदीप गुर्जर ने बताया कि नगर में कुल 50 संचलन निकाले जाएंगे। इसमें अलग-अलग 41 बस्ती व बाल-शिशु संचलन शामिल है। इसके अलावा ग्रामीण में खंड व उपखंड स्तर पर भी 50 से अधिक संचलन निकाले जाएंगे।

    ‘देश में आपत्ति आती है तो समय से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खड़ा नजर आता है’

    राजमहल बस्ती में मुख्य अतिथि जैन संत आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। संत ने कहा की भारत देश में कहीं भी कोई आपत्ति आती हो, उस समय सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खड़ा नजर आता है। भूकंप, बाढ़ जैसी भयानक आपदाओं में सबसे पहले पहुंचने वाला व्यक्ति संघ का स्वयंसेवक होता है। तीन प्रकार की संस्थाएं होती है। पहली आई कार्ड जो कि अपनी पहचान बनाती है, इनके काम में नहीं केवल नाम में रस होता है। दूसरी सिम कार्ड जैसी होती है, यहां जब तक व्यक्ति का काम होता है उसका उपयोग कर लिया जाता है उसके बाद सिम कार्ड को निकालते है वैसे व्यक्ति को अलग कर दिया जाता है। तीसरे नम्बर की संस्थाएं एटीएम कार्ड की तरह होती हैं, जो जरूरत पर बगैर बुलाए और सोचे-समझे नि:स्वार्थ भाव से पहुंच जाती हैं। संघ ना आई कार्ड है और ना सिम कार्ड, यह देश का एटीएम कार्ड है। हर व्यक्ति में राष्ट्र प्रेम होना जरूरी है। आचार्य श्री के संबोधन के बाद नगर सह कार्यवाह किशन माहेश्वरी ने संघ की स्थापना के विषय पर अपना बौद्धिक दिया। 

    नन्हें शिशुओं का निकला संचलन

    नगर में 10 वर्ष की उम्र से कम शिशुओं का संचलन भी निकाला गया। जिसमें नन्हे-नन्हे स्वयंसेवक अपने माता-पिता के साथ उपस्थित हुए। नन्हे स्वयंसेवक कदमताल करते जब नगर की सड़कों पर निकले तब हर किसी की नजर उन पर बनी रही। रास्तेभर लोग नन्हे स्वयंसेवकों को देखने व उनके स्वागत के लिए रुके। शिशुओं का संचलन माहेश्वरी धर्मशाला कसारा बाजार से शुरू हुआ जो कि चांदनी चौक और चौमुखीपुल से पुनः कसारा बाजार आकर समाप्त हुआ। नगर में चार उपनगर में बाल संचलन  निकाले जाएंगे। ये अलग-अलग स्थानों से निकलेंगे। इनमें 10 से 16 वर्ष तक के स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।

    ]]>
    Tue, 24 Oct 2023 23:02:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अबकी बार 60 हजार पार : रतलाम ग्रामीण से मथुरालाल डामर के भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही झूम उठे समर्थक, डामर सबसे पहले संघ कार्यालय 'तपस्या' पहुंचे https://acntimes.com/Supporters-danced-as-soon-as-Mathuralal-Damar-was-declared-BJP-candidate-from-Ratlam-Rural-3066 https://acntimes.com/Supporters-danced-as-soon-as-Mathuralal-Damar-was-declared-BJP-candidate-from-Ratlam-Rural-3066 डामर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का माना आभार, कार्यकर्ताओं में उत्साह, आतिशबाजी कर एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व विधायक मथुरालाल डामर को तीसरी बार रतलाम ग्रामीण विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया। डामर के नाम की घोषमा होते ही रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपाई कार्यकर्ता और समर्थक झूम उठे। घोषणा के बाद समर्थकों ने उनके निवास पर पहुंच उनका स्वागत किया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं ने "अबकी बार 60 हजार" पार का नारा बुलंद किया। टिकट घोषित होने के बाद डामर सबसे पहले कोटेश्वर महादेव मंदिर दर्शन किए और फिर रतलाम स्थित संघ कार्यालय ‘तपस्या’ पहुंचे।

    डामर के स्वागत के लिए शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए निवास पंहुचे। समर्थकों ने पहले आतिशबाजी की और फिर ढोल की थाप पर जमकर थिरके। जश्न के दौरान भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं के साथ धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के साथ समर्थक भी उपस्थित रहे। स्वागत का सिलसिला देर रात तक चला। इस दौरान कोई फूलों की माला, तो कोई दुप्पट्टा औढ़ाकर और साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन करता दिखाई दिया।

    शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

    बता दें कि जिस समय मथुरालाल डामोर के नाम की घोषणा हुई, वे खेत पर काम कर रह थे। डामर ने बताया कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभर है। 2013 में जो जनता ने आशीर्वाद दिया था इस बार वो दोगुना मिलेगा। गांव के किसान भाइयों, गरीबों और प्रत्येक व्यक्ति के लिए विकास कार्य करना प्राथमिकता रहेगी। डामर रविवार को काछीबड़ौदा (रूनीजा) स्थित गणेश मंदिर, विरुपाक्ष महादेव बिलपांक व सातरुंडा स्थित कंवलका माता मंदिर पर दर्शन-पूजन करेंगे।

    ]]>
    Sun, 22 Oct 2023 11:12:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र विधानसभा निर्वाचन : भाजपा की पांचवीं सूची जारी, 92 प्रत्याशियों में कई नए चेहरे तो कई को 5 साल के बाद मिला मौका, कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे https://acntimes.com/BJP-releases-fifth-list-of-92-records-for-MP-constituencies https://acntimes.com/BJP-releases-fifth-list-of-92-records-for-MP-constituencies एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 92 प्रत्याशियों की सूची शनिवार शाम को जारी कर दी। इसमें कई विधायकों को फिर से मैदान में उतारा है जबकि कुछ के टिकट काटे भी हैं। जिन पर उसमें धर्म एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय के पुत्र विधायक डॉ. राजेंद्र पाडेय जैसे नाम प्रमुख हैं।

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जतन प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में 20 अक्टूबर को संपन्न हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित समिति क सदस्य मौजूद थे। बैठक में मप्र के शेष रहे 94 प्रत्याशियों में से 92 के नाम फाइनल कर लिए गए थे। बैठक संपन्न होने के बाद से ही सूची का इंतजार किया जा रहा था। जैसी अटकलें लगाई जा रही थी कि भाजपा शेष रही सीटों पर कमजोर विधायकों के टिकट काट सकती है, वैसा ही हुआ। शनिवार को आई सूची में कई मौजूदा विधायकों के नामों की जगह अन्य को मैदान में उतारा गया है।

    ]]>
    Sat, 21 Oct 2023 17:27:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यह नेत्र यज्ञ है : मोतियाबिंद के 30 हजार ऑपरेशन निःशुल्क करेगा श्री रणछोड़दास जी बापू चेरीटेबल हॉस्पिटल, बदनावर में 6 माह तक लगेगा शिविर https://acntimes.com/Shri-Ranchoddas-Ji-Bapu-Charitable-Hospital-will-perform-30-thousand-free-cataract-operations https://acntimes.com/Shri-Ranchoddas-Ji-Bapu-Charitable-Hospital-will-perform-30-thousand-free-cataract-operations एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गुजरात के राजकोट में स्थित श्री रणछोड़दास जी बापू चेरीटेबल हॉस्पिटल द्वारा मोतियाबिंद के 30 हजार ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे। ऑपरेशन आधुनिक फेको मशीन से होंगे और सॉफ्ट फोल्डेबल लेंस भी निःशुल्क लगाया जाए जाएंगे। ऑपरेशन के दौरान भोजन, चाय, नाश्ता, दवाई, चश्मा सहित सभी खर्च ट्रस्ट ही वहन करेगा।

    यह जानकारी श्री रणछोड़दास जी बापू चेरीटेबल हॉस्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रवीण भाई वसाणी ने शुक्रवार को रतलाम प्रेस क्लब भवन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकार वार्ता में रतलाम के मणींद्र तिवारी भी मौजूद थे। ट्रस्टी वसाणी के अनुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पिटगारा-बदनावर (जिला धार) में रेस्ट हाउस के सामने जेटीपी सरदार पटेल हॉस्पिटल में शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 19 मार्च, 2024 तक चलेगा। रोज सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 50 से अधिक सेवादारों की टीम के साथ 12 से अधिक डॉक्टर ऑपरेशन करेंगे। एक दिन में अधिकतम 360 तक ऑपरेशन हो सकेंगे। शिविर अवधि में 30 हजार ऑपरेशन का लक्ष्य है। अगर मरीज बढ़ते हैं तो यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। शिविर में पूरे मध्यप्रदेश के मरीज लाभ ले सकते हैं।

    यह भी देगा ट्रस्ट

    वसाणी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान प्रत्येक मरीज को चार समय का भोजन, नाश्ता, शुद्ध देशी घी का हलवा दिया जाएगा। ऑपरेशन के बाद 24 घंटे मरीज को ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा। बाद में मरीज को एक-एक कंबल, एक साड़ी, दो किलो चावल, एक किलो गेंहू का आटा, आधा किलो मीठी बूंदी तथा किराये के लिए 100 रुपए नकद भी प्रदान किए जाएंगे। शिविर के लिए पंजीयन शुरू हो गए हैं। वसाणी के अनुसार फेको मशीन से सिर्फ ऑपरेशन करने में ही कम से कम 20 हजार रुपए तक का खर्च आता है।

    मोतियाबिंद से टकराकर गिरते देखा तो बना ले लिया अनूठा संकल्प

    ट्रस्टी वसाणी ने बताया कि परम् पूज्य श्री रणछोड़दास जी बापू 1946 में कहीं जा रहे थे। तभी उन्होंने एक व्यक्ति को टकराकर चोटिल होते देखा। उन्होंने संबंधित से पूछा तो उसने बताया कि उसे मोतियाबिंद होने से दिखाई नहीं देता। बाबू यह सुनकर द्रवित हो गए और उसी दिन उन्होंने मोतियाबिंद के उपचार का संकल्प ले लिया। पहली बार 1950 में उन्होंने मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए शिविर लगाया। तभी से शिविरों का सिलसिला चल रहा है। पूरे देश में अब तक करीब 20 लाख गरीब और जरूरतपमंद लोगों को निःशुल्क ऑपरेशन कर नेत्र ज्योति लौटाई जा चुकी है।

    मुझे भूल जाना पर नेत्र यज्ञ को नहीं- श्री रणछोड़दास जी

    वसाणी के अनुसार श्री रणछोड़दास जी बापू का दिव्य संदेश है कि- ‘मरीज मेरे भगवान हैं, मुझे भूल जाना पर नेत्र यज्ञ को नहीं भूलना।’ वसाणी और तिवारी ने बताया बापू के इसी ध्येय वाक्य को लेकर ट्रस्ट सेवा का यह प्रकल्प संचालित कर रहा है। उन्होंने सभी से अपील की है कि मोतियाबिंद से ग्रसित ज्यादा से ज्यादा गरीब और जरूरतमंद लोगों को शिविर के बारे में जानकारी देकर उनके जीवन में रोशनी फैलाने के नेत्रयज्ञ में सहयोग रूपी आहुति देकर पुण्य अर्जित करें।

    इनसे करें संपर्क

    ट्रस्ट से जुड़े मणींद्र तिवारी ने बताया कि पंजीयन के लिए शाम 7 से रात 9 बजे तक अर्चना केमिस्ट स्टेशन रोड पर अथवा मोबाइल नंबर 7999646262 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा शिविर के बारे में अधिक जानकारी के लिए 8866122267, 8460928508 एवं 9586308178 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

    ]]>
    Fri, 20 Oct 2023 19:41:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर : कांग्रेस ने मप्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित दूसरी सूची जारी कर दी है, रात 11.40 बजे अपने X हैंडल पर जारी की सूची https://acntimes.com/Congress-releases-second-list-of-candidates-for-MP-assembly-elections https://acntimes.com/Congress-releases-second-list-of-candidates-for-MP-assembly-elections एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गुरुवार देर रात करीब 11.40 बजे मप्र में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस बहु प्रतीशित सूची में 88 नाम शामिल हैं। नामों के चयन को लेकर पहले प्रदेश की राजधानी भोपाल और उसके बाद दिल्ली में कई दौर की माथापच्ची हो चुकी है। केंद्रीय कार्य समिति की बैठक भी बुधवार को हो गई थी। इसमें तय हुए नामों में से कुछ पर गुरुवार को फिर मंथन चला जिसके बाद फाइनल सूची जारी की गई।

    ]]>
    Fri, 20 Oct 2023 00:38:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आत्महत्या नहीं हत्या ! पूर्वी को न्याय दिलाने मंदसौर का जैन समाज लामबंद, 50 प्रतिनिधियों ने रतलाम आकर एसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा& दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएं https://acntimes.com/Jain-community-of-Mandsaur-mobilized-to-get-justice-for-Purvi-submitted-memorandum-to-SP https://acntimes.com/Jain-community-of-Mandsaur-mobilized-to-get-justice-for-Purvi-submitted-memorandum-to-SP एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के लेस व्यापारी दर्शन चौपड़ा की पत्नी पूर्वी की मौत से मंदसौर के जैन समाज में आक्रोश है। पूर्वी के परिजन और समाज के 50 प्रतिनिधियों ने यहां रतलाम में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने पूर्वी की मौत के लिए जिम्मेदार उसके ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि युवती ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है।

    मंदसौर सकल जैन समाज का 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रतलाम पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में मंदसौर निवासी अरविंद संघवी की दिवंगत बेटी पूर्वी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एसपी लोढ़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सकल जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र मेहता, संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा, उप संयोजक संजय मुरड़िया दिया। समाजजन और परिजन ने एसपी को बताया कि मंदसौर की पूर्वी चौपड़ा (संघवी) की रतलाम में संदिग्ध मत्यु की निष्पक्षतापूर्वक जांच की जावे तथा दोषियों का पता लगा कर उन्हें कठोर सजा दिलाई जाए। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि पूर्वी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है।

    प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को बताया कि मंदसौर के पूर्वी का विवाह 18 माह पूर्व रतलाम निवासी दर्शन चौपड़ा के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पूर्वी बार-बार मंदसौर पीहर (मायके) आने लगी। वह 18 माह के वैवाहिक काल में लगभग 15 महीने मंदसौर में ही रही। वह 27 सितंबर 2023 को सुसराल रतलाम आई थी। यहां 14 अक्टूबर (शनिवार) को संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। उसका अंतिम संस्कार मायके वालों ने मंदसौर में किया। पूर्वी की मौत से मंदसौर के जैन समाज में रोष है। एसपी लोढ़ा ने मामले में संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा पुलिस तत्काल सक्षम कदम उठाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी मनोज सिंह से भी मुलाकात की और घटना की जानकारी।

    प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

    ज्ञापन देने वालों में मंदसौर सकल जैन समाज के उप संयोजक अशोक मारू, महामंत्री सुनील तलेरा, कोषाध्यक्ष राजेश संचेती, बड़े साथ ओसवाल समाज के अध्यक्ष अजीत संघवी, कोषाध्यक्ष हस्तीमल जैन,  जैन समाज के प्रमुख हिम्मत लोढ़ा, दिलीप डांगी, शैलेन्द्र भंडारी, कपिल भंडारी, सिद्धार्थ पामेचा, राकेश सुराना, प्रवीण संघवी,  विकास नाहटा, संजय जैन, सुनील संघवी, प्रतीक चंडालिया, प्रवीण मुरड़िया, कांतिलाल संघवी, अशोक मारू (नानेश नगर), धर्मेन्द्र खमेसरा, अनिल संघवी, संजय संघवी, अभिषेक खमेसरा, राकेश श्रीमाल, निधि संघवी, चेतना भंडारी, मंजू संघवी, नेहा भंडारी, सोनिया खमेसरा, अभिलाषा खमेसरा, शिखा श्रीमाल, निकिता संघवी, नीलेश संघवी (पूर्वी की माता), अर्पित संघवी (पूर्वी के बड़े बाई) सहित अनेक समाजजन एवं परिवारजन उपस्थित थे।

    ]]>
    Fri, 20 Oct 2023 00:18:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बिना बिल की 36 किलो 800 ग्राम चांदी के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश से राजस्थान ले जा रहे थे https://acntimes.com/Two-real-brothers-arrested-with-36-kg-800-grams-silver-without-bill https://acntimes.com/Two-real-brothers-arrested-with-36-kg-800-grams-silver-without-bill एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अंतरराज्यीय सीमा पर चैकिंग के दौरान सैलाना पुलिस ने चांदी की तस्करी के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 36 किलो से अधिक चांदी जब्त हुई। यह चांदी बिना बिल के उत्तर प्रदेश से राजस्थान ले जाई जा रही थी।

    जानकारी के अनुसार सैलाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सैलाना बायपास से राजस्थान के बांसवाड़ा की ओर जा रही एक बस में दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में चांदी ले जा रहे हैं। सैलाना थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने बस रुकवा कर तलाशी ली तो दो व्यक्तियों के बैग से 36 किलो 800 ग्राम चांदी मिली। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से बिल मांगा लेकिन वे नहीं दिखा सके। इससे पुलिस ने चांदी जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बहादुर सिंह धाकड़ (48) एवं प्रतापसिंह धाकड़ (45) दोनों पिता खुन्नीराम निवासी आगरा बताया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चांदी बांसवाड़ा राजस्थान ले जा रहे थे। जब्तशुदा चांदी का मूल्य करीब 26 लाख रुपए है।

    बता दें कि आगामी दिनों में मप्र और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए दोनों ही राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं पर चौकसी बरती जा रही है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने अधीनस्थ अमले को सीमाओं और बैरियर पर सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।

    ]]>
    Tue, 17 Oct 2023 00:00:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भास्कर लक्ष्कार रतलाम व कर्मवीर शर्मा खरगोन कलेक्टर बने, आदित्य प्रताप सिंह को जबलपुर व असित यादव भिंड एसपी बने https://acntimes.com/Bhaskar-Laxkar-Ratlam-and-Karmaveer-Sharma-became-Khargone-Collector-Aditya-Pratap-Singh-became-Jabalpur-and-Asit-Yadav-became-Bhind-SP https://acntimes.com/Bhaskar-Laxkar-Ratlam-and-Karmaveer-Sharma-became-Khargone-Collector-Aditya-Pratap-Singh-became-Jabalpur-and-Asit-Yadav-became-Bhind-SP एसीएन टाइम्स @ भोपाल । आचार संहित लागू होने के 48 घंटे बाद रतलाम व खरगोन के कलेक्टर तथा जबलपुर और भिंड एसपी के रिक्त हुए पदों पर शुक्रवार देर शाम नई पदस्थापना कर दी गई। भास्कर लक्ष्कार को रतलाम तथा कर्मवीर शर्मा को खरगोन कलेक्टर बनाया गया है। वहीं आदित्य प्रताप सिंह जबलपुर एसपी और असित यादव भिंड एसपी बनाए गए हैं।

    ]]>
    Fri, 13 Oct 2023 21:20:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेलवे और ट्रेन ने किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन ! मप्र कांग्रेस महासचिव पारस सकलेचा ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप https://acntimes.com/Violation-of-election-code-of-conduct-in-railways-and-trains-complaint-to-state-election-officer https://acntimes.com/Violation-of-election-code-of-conduct-in-railways-and-trains-complaint-to-state-election-officer एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संपत्ति विरूपण की कार्रवाई भी की जा चुकी है, लेकिन रेलवे में इसका खुला उल्लंघन हो रहा है। ट्रेन के कोच में प्रदर्शित मप्र सरकार की लाड़ली बहना योजना के विज्ञापन आचार संहिता को ठेंगा दिखा रहे हैं। इसकी शिकायत मप्र कांग्रेस महासचिव पारस सकलेचा ने राज्य निर्वाचन आयोग को की है।

    कांग्रेस नेता सकलेचा ने राज्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी शिकायत में बताया है कि मध्य प्रदेश के चुनाव के मद्दे नजर 9 अक्टूबर से आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता के संबंधित सारे निर्देश राज्य शासन को दे दिए गए हैं। इसके बाद भी शासन के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रचार में लगे हैं। प्रत्येक शहर में कई स्थानों पर शासन की योजना, विशेष कर लाड़ली बहना के पोस्टर लगे हुए हैं।

    सकलेचा के अनुसार आचार संहिता लगने के तीन दिन बाद भी दाहोद-उज्जैन-हबीबगंज ट्रेन के सारे डब्बों पर राज्य शासन के पोस्टर लगे हैं। अधिकारियों की इतनी बड़ी लापरवाही से साफ है, कि प्रशासन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भागीदारी कर रहा है। भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए राज्य के धन  और संसाधनों का जमकर दुरुपयोग कर रहा है। शिकायत में आशंका जताई गई है कि तीन दिन में लाखों मतदाता इन विज्ञापनों से प्रभावित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। यह सीधा-सीधा चुनाव के परिणाम को प्रभावित कर रहा है।

    भाजपा और जिम्मेदार अधिकारी पर हो कार्रवाई

    शिकायकर्ता सकलेचा ने मामले में तत्काल कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी को चुनाव कार्य से बाहर करें। चुनाव में शासकीय मशीनरी का उपयोग करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर भी कठोर कार्रवाई करें।

    ]]>
    Wed, 11 Oct 2023 23:56:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP : चुनाव आचार संहिता लागू होने के 48 घंटे के भीतर रतलाम व खरगोन कलेक्टर तथा जबलपुर व भिंड एसपी का तबादला https://acntimes.com/Ratlam-Khargone-Collector-and-Jabalpur-Bhind-SP-transferred https://acntimes.com/Ratlam-Khargone-Collector-and-Jabalpur-Bhind-SP-transferred एसीएन टाइम्स @ भोपाल । चुनाव आचार संहिता लागू होने के दो दिन बाद ही मप्र के चार वरिष्ठ अधिकारियों को हटा दिया गया है। इसमें रतलाम और खरगोन के कलेक्टर तथा जबलपुर व भिंड के एसपी शामिल हैं। आचार संहिता लागू होते ही इन अधिकारियों को हटाए जाने की खबर चौंकाने वाली है।

    मप्र शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा (2011) एवं रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी (2012) भोपाल स्थानांतरित किया गया है। दोनों को उप सचिव बनाया गया है। दोनों ही जिलों में कलेक्टर का प्रभार जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सौंपा गया है।

    इसी प्रकार गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी (2009) एवं भिंड एसपी मनीष खत्री (डीडी-96) को भोपाल स्थानांतरित किया गया है। दोनों को सहा पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस मुख्यालय) पद पर पदस्थ किया गया है। दोनों ही जिले में एसपी का प्रभार वरिष्ठतम एडिशनल एसपी को प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था अस्थायी रूप से की गई है।

    ]]>
    Wed, 11 Oct 2023 22:05:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी सूची, सीएम शिवराज सिंह चौहान, कई मंत्री और विधायक सहित 57 नाम शामिल https://acntimes.com/BJP-released-list-of-57-candidates-for-MP-assembly-elections https://acntimes.com/BJP-released-list-of-57-candidates-for-MP-assembly-elections एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। अच्छी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित 57 नाम शामिल है। शिवराज को पुनः बुधनी से ही टिकट दिया गया है। सूची में ज्यादातर मौजूद मंत्री और विधायक शामिल हैं। 

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं गृह मंत्री अमित शाह सहित सदस्य मौजूद रहे। इसमें तय हुए नाम की घोषणा पांच राज्यों में चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद भाजपा ने कर दी।

    ]]>
    Mon, 09 Oct 2023 16:53:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुंडों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर सूर्यवंशी ने एक साथ 34 आरोपियों को किया जिला बदर, 1 वर्ष तक जिले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे https://acntimes.com/Ratlam-34-miscreants-district-Badar https://acntimes.com/Ratlam-34-miscreants-district-Badar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने एक साथ 34 आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है। सभी अगले 1 साल तक जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

    जिला दंडाधिकारी सूर्यवंशी ने जिला बदर का आदेश लोक शांति अपराधी गतिविधियों पर नियंत्रण सुरक्षा की दृष्टि से मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जारी किया है। 1 वर्ष तक आरोपी रतलाम जिले की राजस्व सीमाओं सहित समीपवर्ती जिले उज्जैन, धार, आगर, झाबुआ, मंदसौर जिलों की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

    जिला बदर किए गए आरोपी

    माणकचौक थाना : साबिरदिलीप उर्फ कालू मसरूर खान, दीपक कसेरा।

    दीनदयाल नगर थाना : सद्दाम उर्फ बोबढ़िया, दीपू उर्फ दीपक, गब्बू उर्फ रमन पटेल।

    औद्योगिक क्षेत्र थाना : इरफान उर्फ टीनू, हेमंत उर्फ़ चच्चू पुरी।

    शहर थाना जावरा : जितेंद्र उर्फ जैकी।

    औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा : विष्णु उर्फ रजाक, जगदीश उर्फ देसिया।

    थाना आलोट : गोवर्धन सिंहसुरेशवाहिद मोइन खान, सुनील उर्फ प्रभुलाल, धारासिंह फकीरा उर्फ फकीरचंद, कृष्णपाल सिंह, बद्रीलाल, कमलेश।

    थाना सरवन : शंकर मेड़ा, हिम्मत निनामा।

    थाना पिपलौदा : सलमान खान।

    थाना बिलपांक : इरफान खान।

    थाना ताल : राहुल सूर्यवंशी।

    थाना बाजना : विश्वनाथ प्रताप सिंह।

    थाना शिवगढ़ : नासिर खां।

    थाना कालूखेड़ा : दिलावर खां।

    ]]>
    Thu, 05 Oct 2023 00:41:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 8 लेन दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस&वे के मध्यप्रदेश खंड का ग्वालियर से करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, रतलाम में भी होगा कार्यक्रम https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-will-virtually-inaugurate-the-Madhya-Pradesh-section-of-the-8-lane-Delhi-Mumbai-Expressway-today https://acntimes.com/PM-Narendra-Modi-will-virtually-inaugurate-the-Madhya-Pradesh-section-of-the-8-lane-Delhi-Mumbai-Expressway-today नीरज कुमार शुक्ला

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को प्रदेश के ग्वालियर से 8 लेन दिल्ली बड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस वे के मध्यप्रदेश खंड का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मोदी करोड़ों रुपए की सौगात भी देंगे। इस अवसर पर रतलाम में भी कार्यक्रम आयोजित होगा।

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के रतलाम के परियोजना निदेशक रविंद्र गुप्ता ने बताया कि 8 लेन एक्सप्रेस वे के मध्यप्रदेश खंड की लंबाई 244.5 किलोमीटर है। इसका वर्चुअल लोकार्पण 2 अक्टूबर को ग्वालियर के मेला ग्राउंड परिसर में आयोजित समारोह में होगा। समारोह में मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

    रतलाम में भी होगा कार्यक्रम

    परियोजना निदेशक गुप्ता ने बताया वर्चुअल लोकार्पण समारोह के दौरान रतलाम में भी कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां विधायक सभागृह में दोपहर 3:00 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। बता दें, मप्र में स्थित सभी सातों प्रवेश और निकासी पाइंट से वाहनों की आवाजाही 20 सितंबर को शुरू हो चुकी है। 

    90 करोड़ से बना इटालियन डिजाइन वाला यात्री सुविधा केंद्र

    जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस-वे के प्रत्येक 50 किलोमीटर पर एक सुविधा केंद्र बनाया गया है। सबसे अच्छा सुविधा केंद्र मप्र के रतलाम जिले में जावरा के पास है। इसे जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी ने डेवलप किया है। इस इटालियन डिजाइन वाले वे साइड एमेनिटीज को तैयार करने में लगभग 90 करोड़ रुपए की लागत आई है। एक्सप्रेस वे के दोनों किनारे वे साइड एमेनिटीज की लंबाई 600 मीटर, चौड़ाई 200 मीटर है। प्रत्येक जोन में 10-10 भवन हैं। इनमें से फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, मेंटेनेंस ऑफिस, होटल, ट्रेवल डेस्क एवं ड्राइवर रेस्टरूम, वेंक्वेट हॉल, शॉपिंग हाल, हाईवे पेट्रोलिंग, ट्रामा सेंटर भी बनाए गए हं। यहां ईवी चार्जिंग की व्यवस्था, पेट्रोल पंप और हेलिपैड भी उपलब्ध हैं। 

    8 लेन की खूबियां जानने के लिए यह भी पढ़ें
    GOOD NEWS : 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर 20 सिंतबर को शुरू हो जाएगी वाहनों की आवाजाही, जानिए- लोकार्पण की औपचारिकता बिना क्यों हो रहा शुरू, कितना टोल लगेगा

    पार्किंग की सुविधा और स्वीमिंग पूल भी

    जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड का दावा है कि वे साइड एमेनिटीज से लगभग 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस सुविधा केंद्र में 3 फायर स्टेशन, बस, एंबुलेंस, कार, बस व ट्रक की पार्किंग के लिए जगह भी छोड़ी गई है। सिक्योरिटी और मेंटेनेंस स्टाफ के लिए कंट्रोल रूम है जहां से पूरे एक्सप्रेस वे की पर नजर रखी जाएगी। मनोरंजन के लिए पिकनिक स्पॉट की तरह विकसित किया गया है। एक्सप्रेस वे के दोनों ओर एक-एक स्वीमिंग पूल भी है।

    ]]>
    Mon, 02 Oct 2023 11:38:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक, सैलाना पुलिस ने किया गिरफतार, दो आरोपी फरार https://acntimes.com/Young-man-was-roaming-with-a-pistol-police-arrested-him-two-accused-absconding-2974 https://acntimes.com/Young-man-was-roaming-with-a-pistol-police-arrested-him-two-accused-absconding-2974 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना पुलिस ने देशी पिस्टल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे पिस्टल बेचने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है। 

    सैलाना पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। इस पर उप निरीक्षक आर. पी. सारस्वत व टीम द्वारा पिपलौदा फन्टा सैलाना से आरोपी ऋषिकांत पिता मोहनलाल त्रिवेदी (32) निवासी महालक्ष्मी गली सैलाना को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी पिस्टल जप्त हुई। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त पिस्टल संदीप जाट निवासी सकरावदा वाले से 15 हजार रुपए में खरीदी थी। पिस्टल संदीप जाट और भेरूसिंह डाबी ने करीब चार माह पहले मुझे बेची थी।

    पुलिस ने ऋषिकांत त्रिवेदी के विरुद्ध धारा 25 आयुद्ध अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया। अभी आरोपी भेरूसिंह डाबी व संदीप जाट फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।

    गिरफ्तार आरोपी

    • ऋषिकांत पिता मोहनलाल त्रिवेदी (32), निवासी महालक्ष्मी गली, सैलाना

    फरार आरोपी

    • भेरूसिंह पिता बलवंतसिह डाबी (28) निवासी ग्राम चौराना
    • संदीप पिता बाबूलाल जाट निवासी ग्राम सकरावदा

    जप्त सामान

    • देशी पिस्टल किमती 15000/-रुपए। 

    आपराधिक रिकॉर्ड

    भेरूसिंह डाबी : 3 चोरी के अपराध, 1 नकबजनी, 1 धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा 1 अवैध वसूली सहित कुल 6 प्रकरण।

    संदीप जाट : 1 अपहरण एंव बलात्कार के 2, हत्या का 1, हत्या के प्रयास के 3, अवैध वसूली के 2 तथा फोन से गाली गलौच मारपीट के 3 सहित कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं।

    इनकी भूमिका उल्लेखनीय रही

    आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक मो. अय्यूब खान, उनि आर. पी. सारस्वत, मुकेश मेघवाल, फकीरचंद सोलंकी, संदीप परमार, सतीश परमार की महती भूमिका रही।

    ]]>
    Fri, 29 Sep 2023 17:49:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महलवाड़े के गेट का जीर्णोद्धार पूरा, 30 सितंबर को होगा लोकार्पण, 1 अक्टूबर को हेरिटेज वॉक और भारत माता की मूर्ति का अनावरण भी https://acntimes.com/Renovation-of-Mahalwada-gate-completed-will-be-inaugurated-on-30th-September https://acntimes.com/Renovation-of-Mahalwada-gate-completed-will-be-inaugurated-on-30th-September एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के इतिहास का गौरव लौटाने की दिशा में होने रहे प्रयासों के तहत महलवाड़े (राजमहल) के मुख्यद्वारा का जीर्णोद्धार का काम पूरा हो गया है। विधायक एवं नगर निगम की निधि से संवारे गए मुख्यद्वार के लोकार्पण के लिए 30 सितंबर को समारोह होगा। इसके अगले दिन 1 अक्तूबर को हेरिटेज वॉक तथा भारत माता की मूर्ति का अनावरण भी होगा।

    विधायक चेतन्य काश्यप एवं नगर निगम निधि से राजमहल के मुख्य द्वार को संवारने का काम काफी समय से जारी था। यह अब पूरा हो गया है। इसका अनंत चतुर्दशी पर महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने पूजन किया। नवशृंगारित मुख्य द्वार का लोकार्पण 30 सितंबर को शाम 7 बजे समारोहपूर्वक किया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप होंगे। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। विशेष अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होंगी। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी एवं विद्दुत सज्जा की जाएगी।

    धरोहर सहेजने का देंगे संदेश

    इस खास मौके पर 1 अक्टूबर को सुबह 9 बजे हेरिटेज वॉक भी आयोजित की जाएगा। आयोजन रतलाम हेरिटेज संस्था द्वारा किया जाएगा। महलवाड़ा से शुरू होने वाली वॉक गुलाब चक्कर पर संपन्न होगी। इस दौरान लोगों को  अपनी धरोहर सहेजने का संदेश दिया जाएगा। इसी दिन शाम को अलकापुरी चौराहा स्थित भारत माता उद्यान में स्थापित की गई भारत माता की मूर्ति का अनावरण भी होगा। शाम 5.30 बजे आयोजित मूर्ति अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप होंगे।

    भारत माता की मूर्ति का किया पूजन

    अनंत चतुर्दशी के मौके पर गुरुवार को महापौर प्रहलाद पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने महलवाड़े के नवशृंगारित मुख्य द्वार और अलकापुरी चौराहे पर स्थापित भारत माता की मूर्ति की पूजा की। इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, रतलाम स्थापना समिति संयोजक मुन्नालाल शर्मा, पार्षद धर्मेंद्र रांका, धर्मेन्द्र रांका, निशा सोमानी, शबाना खान, पवन सोमानी, मोहम्मद सलीम मेव, शेरू पठान, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Thu, 28 Sep 2023 23:39:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एक्सक्लूसिव : रतलाम SP की अपील& MTFE कंपनी की ठगी के शिकार पुलिस के पास आएं, अगर आपने भी बनाया है किसी को सदस्य तब भी डरें नहीं, आप आरोपी नहीं बनेंगे https://acntimes.com/Ratlam-SP-Rahul-Kumar-Lodhas-appeal-to-the-victims-of-MTFE-fraud https://acntimes.com/Ratlam-SP-Rahul-Kumar-Lodhas-appeal-to-the-victims-of-MTFE-fraud एसीएन टाइम्स @ रतलाम । MTFE कंपनी की ठगी का शिकार हुए लोगों को उनसे ठगा गया रुपया वापस दिलवाने के लिए रतलाम पुलिस विशेष प्रयास कर रही है। रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा का प्रयास है कि वे ऐसे ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर पाएं। इसलिए उन्होंने अपील जारी की है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि यदि किसी निवेश करने के बाद किसी अन्य को भी इससे जोड़ा है तो उन्हें आरोपी नहीं बनाया जाएगा।

    इंटरनेट का जाल दुनिया भर में फैला हुआ। हम और आप इसके जितने हिस्से को जानते और समझते हैं वह 10-15 प्रतिशत से ज्यादा नहीं है। 85 से 90 फीसदी हिस्सा डार्कवेब के रूप में है। यह डार्कवेब अपराधियों के मंसूबों को साकार करने में भी सहायक हो रहा है। MTFE कंपनी द्वारा की जा रही ठगी इसी डार्कवेब के माध्यम से संचालित है। इसके जाल को भेदने में अभी तक रतलाम पुलिस ने ही सफलता हासिल की है और MTFE के माध्यम से ठगे गए 39 लाख रुपए के करीब स्पेन तक पहुंच बनाकर फ्रीज करवा सकी है। पुलिस का प्रयास है कि इसकी ठगी का शिकार हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सके। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

    पुलिस नहीं बनाएगी ऐसे लोगों को आरोपी

    इस पूरे मामले में एसपी लोढ़ा खुद रुचि ले रहे हैं और पड़ताल के सिस्टम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक अपील की है। एसपी लोढ़ा के अनुसार बीते कुछ कुछ दिनों में कुछ ऐसे लोगों का पता चला है जो इस हाईटेक ठगी का शिकार हुए हैं लेकिन वे पुलिस के सामने आने से हिचक रहे हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने स्वयं निवेश करने के बाद MTFE से जुड़े मल्टीलेवल मार्केटिंग (MLM) के माध्यम से अन्य लोगों को भी जोड़ा और निवेश कराया है। ऐसे लोगों को डर है कि पुलिस उन्हें भी आरोपी बना सकती है। एसपी ने उनकी इस आशंका का समाधान करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे लोगों को आरोपी नहीं बनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें... ऐसी स्कीम में नहीं करें निवेश, वरना लग सकती है बड़ी चपत, एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

    क्यूआर कोड उपलब्ध करवाकर करें मदद

    एसपी राहुल कुमार के अनुसार जिसने भी इस फर्जी कंपनी में निवेश किया है वे अगले दो-तीन दिन में आगे आकर पुलिस को इस बड़ी धोखाधड़ी को उजागर करने के प्रयास में पुलिस की मदद करें। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि लोगों को उनके खून-पसीने की कमाई का पैसा वापस मिल सके। ऐसा तभी संभव है जब ठगी का शिकार MTFE कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड व उसमें अंकित एड्रेस उपलब्ध करवाएंगे। इसी क्यूआर कोड और एड्रेस से पुलिस यह पता कर पाएगी कि किसका कितना रुपया कहां फंसाया गया है। इसके लिए पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए फॉर्मेट के अनुसार क्यूआर कोड और एड्रेस नजदीकी थाने में जमा करा सकते हैं। एसपी ने रतलाम जिले के बाहर के लोगों से भी यही अपील की है।

    यह भी पढ़ें...यह आसान नहीं था : डार्कवेब के जरिये क्रिप्टो करेंसी में निवेश की आड़ में चल रहा ठगी का नेटवर्क रतलाम पुलिस ने किया क्रैक, ठगे गए 39 लाख रुपए करवाए फ्रीज

    रतलाम से ही 100 करोड़ रुपए ठगी का अनुमान

    माना जा रहा है कि MTFE कंपनी द्वारा अकेले रतलाम से ही तकरीबन 100 करोड़ रुपए की निवेश हुआ है। बताया जा रहा है कि लगभग 40 करोड़ के निवेश से संबंधित जानकारी तो रतलाम पुलिस द्वारा जुटा ली गई है। इसका सही आंकड़ा तभी पता चलेगा जब ठगी का शिकार हुए ज्यादा से ज्यादा लोग सामने आएंगे। चूंकि मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली ठगी का है जिस पर किसी भी देश की सरकार या कानून का कोई नियंत्रण नहीं है, इसलिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

    पहले नीमच पुलिस ने हल्के में लिया, अब हाथ-पैर मार रही

    इस पूरे प्रकरण में खास बात यह है कि सबसे पहली यह मामला नीमच पुलिस के पास ही पहुंचा था लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके उलट रतलाम पुलिस ने शुरुआत से ही रुचि ली और इसकी तह तक जाने की ठानी। लगातार हुए प्रयास में सफलता मिली भी। रतलाम पुलिस की इस उपलब्धि का पता लगने के बाद नीमच पुलिस भी इसे लेकर गंभीर हो गई है और वहां भी केस दर्ज हुए हैं।

    ]]>
    Wed, 27 Sep 2023 00:53:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भाजपा की दूसरी सूची… ये डर से अधिक दुस्साहस साबित करना है, टिकट की सिफारिश करने वाले भी अब मनुहार करते नजर आएंगे https://acntimes.com/BJPs-second-list-this-is-to-prove-more-audacity-than-fear-kirti-rana https://acntimes.com/BJPs-second-list-this-is-to-prove-more-audacity-than-fear-kirti-rana कीर्ति राणा

    इंदौर । भाजपा ने 39 के बाद फिर 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों, चार सांसदों के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव को विभिन्न क्षेत्रों से प्रत्याशी घोषित कर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही कांग्रेस को भी चौंका दिया है। ये दमदार नेता कहां तो कल तक मोशाजी से प्रत्याशियों को टिकट देने की सिफारिश करने की ताकत रखते थे और वक्त ऐसा आया कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर (दिमनी से), प्रह्लाद पटेल (नरसिंहपुर से), फग्गनसिंह कुलस्ते (निवास से) सहित चार सांसद रीवा से रीति पाठक, जबलपुर पश्चिम से सांसद-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सतना के सांसद गणेश सिंह, होशंगाबाद के सांसद उदय प्रतापसिंह और कैलाश विजयवर्गीय अब मतदाताओं की चरणवंदना करते नजर आएंगे।

    पार्टी नेतृत्व के इस चौंकाने वाले निर्णय को यूं भी देखा जा सकता है कि इन बीस सालों में सरकार ने हर सप्ताह, हर महीने मेगा इंवेंट करने में तो कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन आमजन के मानस पर अपनी उपलब्धियां अंकित नहीं कर पाई। सरकार के मुखिया-मंत्रियों और मतदाताओं के बीच गहराती गई खाई में खदबदाते असंतोष को भांप चुके दिल्ली वाले नेताओं ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अपने इन विश्वस्त सिपहसालार को ही मैदान में उतारना बेहतर समझा है। ग्वालियर-चंबल, मालवा-निमाड़, विंध्य, नर्मदापुरम इन सभी क्षेत्रों में अधिकाधिक सीट मिलने पर ही भाजपा फिर से सरकार बनाने का आंकड़ा हासिल कर सकती है।

    हर सभा में शिवराज ‘अबकी बार दो सौ पार’ का नारा लगवाते रहे, लेकिन अमित शाह जब-जब भी सभा करने आए, 150 सीटों से आगे नहीं बढ़े। ये अंतर बताता रहा कि नेतृत्व किसी मुगालते में नहीं रहना चाहता। दूसरी सूची में इन दमदार नेताओं को मैदान में उतारने का मतलब है... उनकी सीटों से लगे आसपास के जिलों में भी पार्टी के पक्ष में बनने वाली हवा को जीत की आंधी में बदलना। बहुत संभव है कि अगली सूची के नाम और अधिक चौंकाने वाले हों! यदि इस प्रयोग के बाद भी भाजपा की कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली जैसी फजीहत मध्यप्रदेश में भी हो जाए तो कम-से-कम शिवराजसिंह के कपड़े तो कालिखमुक्त रहेंगे! कारण... वो तो सभा मंचों के स्टार प्रचारक बने हुए हैं, प्रत्याशी तय करने से लेकर चुनाव लड़ाने के सारे सूत्र तो दिल्ली टीम के हाथ में हैं। पिछले चुनाव की तरह ‘हमारे तो शिवराज’ जैसा नारा टीम भाजपा ने अंधेरे में धकेल दिया है। यह चुनाव भारी भरकम घोषणाओं, मोदी के चेहरे, केंद्र की उपलब्धियों पर लड़ा जा रहा है।

    मंत्रियों-सांसदों को चुनाव लड़ाने में सर्वाधिक चौंकाने वाला फैसला कैलाश विजयवर्गीय को क्षेत्र क्रमांक एक से लड़ाने का है। यह निर्णय पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, कांग्रेस को भी चौंकाने वाला ही है। इसका इफेक्ट यह भी कि बैठे-ठाले कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का कद बढ़ गया है। अब उन्हें जीत का तोहफा तश्तरी में मिलना संभव नहीं है... इसे कांग्रेस भी समझ चुकी है। विजयवर्गीय से याराना कायम रखने के लिए बहुत संभव है कि दिग्विजय सिंह भी सुरेश पचौरी के माध्यम से कमलनाथ को यह मशवरा देने के लिए राजी कर लें कि संजय को ब्राह्मण-मुस्लिम बहुल सबसे कम मतदाता वाले तीन नंबर क्षेत्र से टिकट फाइनल कर दें! ऐसा होने पर अश्विन और पिंटू के बीच बढ़ती अदावत को तो रोकने में कामयाबी मिल जाएगी, लेकिन महेश जोशी की अंतिम इच्छा पिंटू को चुनाव लड़ाने के वादे की दिग्विजय सिंह को बलि चढ़ाना पड़ सकती है!

    विजयवर्गीय क्षेत्र क्रमांक एक से चुनाव भारी भरकम लीड से जीत सकते हैं, क्योंकि पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता जिन नरेंद्रसिंह तोमर के भरोसे थे, वो तो मदद करने से रहे! अन्य दावेदार दीपक जैन टीनू, कमलेश खंडेलवाल, गुरुजी न्यास वाले गोपाल गोयल को भी नेतृत्व ने संदेश दे दिया है कि पार्टी के लिए जब एक-एक सीट नाक का सवाल बन गई हो, तब इनमें से कोई भी इस सीट से पार्टी की नाक ऊंची करने लायक नहीं है। विजयवर्गीय के बाद पार्टी उनके पुत्र आकाश को भी टिकट देकर परिवारवाद की आग में झुलसने की गलती पार्टी किसी हालत में नहीं करेगी! पिछले दिनों हुई ताई-भाई की मुलाकात का रहस्य अब खुलता है तो मराठी बहुल इस क्षेत्र से ताई-पुत्र मिलिंद महाजन का नाम अगली सूची में घोषित हो सकता है! ऐसे में पांच नंबर से दावेदारी कर रहे गौरव रणदिवे को टिकट मिलना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि इंदौर के दो मराठी भाषियों को उपकृत करने की गलती करने की बजाय यहां किसी अन्य समाज (जैसे- संघ से जुड़े अशोक अधिकारी) या अन्य को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

    बीते वर्षों में जब-जब भी मप्र में बदलाव की आवाज उठी... विजयवर्गीय, तोमर, पटेल के नाम ही उभरते रहे! अब ये तीनों चुनाव मैदान में हैं। बहुत संभव है कि मालवा-निमाड़ में ढहते किले को मजबूत करने के लिए विजयवर्गीय पर भरोसा किया जाए या सिंधिया-तोमर विवाद की आग पर पानी डालने के लिए तोमर पर या उमा भारती को खुश करने ‘विंध्य’ को मजबूत बनाने के लिए पटेल को कमान सौंपी जाए! यह नवंबर अंत तक स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल तो भाजपा की अगली सूची का भी इंतजार करना होगा कि कहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम ना आ जाए!

    रही कांग्रेस की बात तो वह अभी शिवराज के खिलाफ जन आक्रोश को भुनाने निकली हुई है। कमलनाथ यदि कहते रहे हैं कि प्रत्याशियों की सूची तो तैयार है... बस इशारा करना है... तो अब नाम फाइनल करने वाले वरिष्ठ नेताओं को भी भाजपा की यह दूसरी सूची मंथन का वक्त देने के लिए पर्याप्त है। कांग्रेस में ऐसे कितने पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सदस्य हैं, जो कांग्रेस नेतृत्व से अनुरोध करें कि हम विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। भाजपा की इस दूसरी सूची में भी शिवराज सिंह का नाम नहीं है। ऐसे में यह कयास लगाना भी जल्दबाजी होगी कि पार्टी उन्हें बुधनी से ही लड़ाएगी या अब तक हारती रही किसी सीट से प्रत्याशी बनाएगी! बहुत संभव है कि अभी जिन मंत्रियों-सांसदों को सीट जिताने के लिए उतारा है, इनसे छह महीने बाद इस्तीफे करवाकर इन सीटों पर उन दावेदारों को भी मौका दिया जा सकता है, जिन्हें अभी ‘खून का घूंट’ पीना पड़ा है।

     --------------------

    (वरिष्ठ पत्रकार एवं हिन्दुस्तान मेल के समूह संपादक कीर्ति राणा की यह टिप्पणी उन्हीं की फेसबुक वॉल से साभार)

    ]]>
    Tue, 26 Sep 2023 19:34:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 30 सितंबर को जावरा में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन में शामिल होंगे, किसानों के खातों में 1058 करोड़ रुपए अंतरित करेंगे https://acntimes.com/Chief-Minister-Shivraj-Singh-will-address-farmers-conference-in-Javra-on-30-September https://acntimes.com/Chief-Minister-Shivraj-Singh-will-address-farmers-conference-in-Javra-on-30-September सिंगल क्लिक से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 1058 करोड़ रुपए दावा राशि का अंतरण खातों में करेंगे

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 30 सितंबर को जिले की जावरा तहसील की कृषि उपज मंडी प्रांगण अरनियापीथा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान सिंगल क्लिक से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रदेश के 30 लाख 47 हजार 677 कृषकों के खातों में 1058 करोड़ रुपए दावा राशि अंतरित करेंगे।

    कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि राज्य स्तरीय सम्मेलन में रतलाम जिले के अलावा मंदसौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, नीमच, इंदौर, देवास जिलों के किसान भी सम्मिलित होंगे। इनमें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हितग्राही प्रगतिशील कृषक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभान्वित कृषक शामिल हैं। इस दौरान किसानों को उन्नत खेती की नवीन फसल उत्पादन तकनीक से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण तथा प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। क्षमता वृद्धि विषय पर जानकारी दी जाएगी।

    जिला एवं संभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त

    सम्मेलन के सफल संचालन के लिए राज्य स्तर से जिला एवं संभागवार मॉनिटरिंग हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तर पर विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया है। सर्व संबंधितों को कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने में मीडिया कैंपेन चलाने, रेडियो तथा दूरदर्शन के माध्यम से जानकारी प्रदान के लिए निर्देशित किया गया है।

    कलेक्टर ने समय पालन बैठक में तैयारियों की समीक्षा की

    मुख्यमंत्री चौहान के 30 सितंबर दौरे की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा की जा रही है। उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा पत्रों की समीक्षा के दौरान तैयारियों की जानकारी ली। कलेक्टरने अधिकारियों को सौंपे दायित्व समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जावरा में मंच निर्माण, वाहन पार्किंग आदि व्यवस्थाएं कार्यक्रम स्थल पर करने के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। 

    जावरा भीलवाड़ा रेल लाइन के लिए भू-अर्जन के निर्देश

    कलेक्टर सूर्यवंशी ने रेलवे के लिए रतलाम से लेकर जावरा तक भू-अर्जन की कार्रवाई में तेजी लाने के लिए भी कहा। कलेक्टर ने रतलाम-भीलवाड़ा रेल लाइन के लिए भू-अर्जन के संबंध में 27 सितंबर तक अवॉर्ड पारित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण कार्रवाई 30 सितंबर तक पूरी हो जानी चाहिए।

    दो डिप्टी कलेक्टर का वेतन रोकने के निर्देश

    बैठक में कलेक्टर सूर्यवंशी ने समीक्षा के दौरान कार्य में निष्क्रियता बरतने पर डिप्टी कलेक्टर राधा महंत एवं संजय शर्मा का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिले के आलोट क्षेत्र में रामसिंह दरबार गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में लोगों द्वारा मकान नहीं बनाने की शिकायत भी आई। इस पर कलेक्टर ने जांच के लिए निर्देशित किया। समय सीमा पत्रों के लंबित रहने की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि यदि आगामी बैठक से पूर्व शत-प्रतिशत पत्रों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संबंधित अधिकारियों का वेतन काटा जाएगा। विभिन्न विभागों में निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। जिला परियोजना समन्वय कार्यालय में कार्यों की अनियमिता पर कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए सख्त नाराजगी व्यक्त की। जिला परियोजना समन्वयक की विभागीय जांच के लिए निर्देशित किया।

    तो इनके भी रोक दिए जाएंगे वेतन

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को लेकर कलेक्टर द्वारा विशेष रूप से समीक्षा की गई। स्वास्थ्य, श्रम, वित्त जैसे अंतिम पायदान पर रहने वाले विभागों को विशेष रूप से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। लंबित निराकरण की टाइम लाइन निर्धारित करते हुए कलेक्टर ने चेतावनी दी कि अधिकारियों द्वारा समय सीमा पर काम नहीं किया गया तो उनके वेतन रोक दिए जाएंगे।

    ]]>
    Mon, 25 Sep 2023 23:40:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्व छात्रों ने 5 ढोल की थाप पर 251 दीपों से उतारी श्री गणेश की आरती https://acntimes.com/Aarti-of-Shri-Ganesh-was-performed-with-251-lamps-in-Saraswati-Shishu-Mandir https://acntimes.com/Aarti-of-Shri-Ganesh-was-performed-with-251-lamps-in-Saraswati-Shishu-Mandir एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हर तरफ गणेशोत्सव की धूम है। सरस्वती शिशु मंदिर काटजूनगर में भी 10 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इसके छठे दिन विद्यालय की पूर्व छात्रों द्वारा श्री गणेश की आरती की गई।

    आरती में अतिथि प्रांतीय कोषाध्यक्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट गोपाल काकानी, समिति कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व छात्र परिषद के नगर अध्यक्ष धीरज व्यास रहे। पूर्व छात्रों ने 5 ढोल की थाप पर 251 दीपों से आरती की। इस दौरान पुरानी स्मृतियों से साक्षात्कार होने से पूर्व छात्रों का उत्साह बढ़ गया। आयोजन में चिराग तिवारी, राज शर्मा सहित करीब 100 पूर्व विद्यार्थी, आचार्य, दीदी और अध्ययनरत भैया बहिनें उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sun, 24 Sep 2023 10:01:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ऐसा क्यों किया कमलनाथ जी ? https://acntimes.com/Why-did-Kamalnath-ji-do-this https://acntimes.com/Why-did-Kamalnath-ji-do-this कीर्ति राणा

    जन आक्रोश रैली से ज्यादा आक्रोश तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में उबाले ले रहा है। शनिवार की दोपहर गांधी हॉल परिसर के मातंग समाज सम्मेलन में मंच से की गई कमलनाथ की यह टिप्पणी अमर्यादित ही मानी जानी चाहिए कि ‘पत्रकार समाज का कार्यक्रम बिगाड़ने आए हैं।’ राजनीति में छह दशक से अधिक गुजार चुके कमलनाथ से ऐसी उम्मीद नहीं थी कि भरे मंच से ऐसी गैर मर्यादित बात कहेंगे।

    गुस्सा आना स्वाभाविक हो सकता है लेकिन संसद में चाहे भाजपा सांसद बिधुड़ी या सार्वजनिक मंच पर कमलनाथ शब्दों की गरिमा का ध्यान ना रखें तो विरोध किया ही जाना चाहिए। कमलनाथ जी शायद इस अंदरुनी सच को बेहतर जानते हैं कि मीडिया घराने अब मनमाफिक पैकेज से खुश हो जाते हैं, हर गलती को नजरअंदाज कर देते हैं तो कवरेज करने वालों की क्या औकात !

    इंदिरा गांधी के दत्तक पुत्र समान कमलनाथ हों या अहं में डूबा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व, यह याद नहीं रख पाता कि आपातकाल में जब मीडिया पर पाबंदी लगा रखी थी तब आमजन ने अपने विवेक का इस्तेमाल कर सबक सिखाया था। कमलनाथ जी ने इंदौर में ये आक्रोश दिखा कर बैठे बिठाए अपने विरोधियों को मीडिया से हमदर्दी दिखाने का अवसर भी दे दिया है। अब जो पुचकारने का काम करने की उदारता दिखाने की आतुरता दिखाएंगे वे भी कई अवसरों पर कमलनाथ जैसा मुखौटा लगाते रहे हैं।

    अभी तो फील्ड के जांबाजों ने एक ही कार्यक्रम के बहिष्कार का त्वरित निर्णय किया है। यही चिंगारी भड़क कर पूरे प्रदेश में फैल गई और जन आक्रोश यात्राओं को हर जगह मीडिया आक्रोश का सामना करना पड़े तो क्या होगा ? बेहतर होगा कि जिस अंदाज में उन्होंने धक्के मार कर बाहर करने की बात कही है, उसे अब अपनी गलती मान कर माफी मांगने की उदारता दिखा कर इस विवाद का पटाक्षेप करने की समझदारी भी दिखाएं। 

    (लेखक सांध्य दैनिक हिंदुस्तान मेल के समूह संपादक हैं)

    ]]>
    Sun, 24 Sep 2023 00:30:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आचार्य 'शंकर' के चरणों में 'शिव' राज : मुख्यमंत्री चौहान ने 5000 साधु&संतों की उपस्थिति में 108 फीट ऊंची 'एकात्मता की प्रतिमा’ का किया अनावरण https://acntimes.com/CM-Shivraj-Singh-unveiled-the-108-feet-tall-statue-of-Adi-Guru-Shankaracharya https://acntimes.com/CM-Shivraj-Singh-unveiled-the-108-feet-tall-statue-of-Adi-Guru-Shankaracharya - मुख्यमंत्री ने कहा- विश्व को शांति और एकता का संदेश देगी एकात्मता की प्रतिमा 

    - लगभग 2 हजार 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अद्वैत लोक का शिलान्यास भी किया

    एसीएन टाइम्स @ खंडवा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर में मांधाता पर्वत पर संत समुदाय के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की अष्टधातु 108 फीट ऊंची एकात्मता की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मांगलिक अनुष्ठान के साथ 2 हजार 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अद्वैत-लोक का शिलान्यास किया।

    इस विशेष अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद जी गिरी महाराज, स्वामी परमात्मानंद जी, स्वामी स्वरूपानंद जी, स्वामी तीर्थानंद जी महाराज, खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री एवं संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर सहित देश-भर से आए लगभग 5 हजार साधु-संत उपस्थित थे। ओंकारेश्वर में संतजनों के आगमन पर केरल की पारंपरिक पद्धति से अतिथियों का स्वागत किया गया।

    विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक नृत्य-दलों के कलाकारों ने शैव परंपरा के नृत्यों की प्रस्तुति देते हुए आध्यात्म धाम में सभी का स्वागत किया। सनातन संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक नृत्यों ने कार्यक्रम स्थल को आध्यात्मिक भाव से सरोकार कर दिया। अद्वैत-लोक के मांगलिक अनुष्ठान के अवसर पर मान्धाता पर्वत पर उपस्थित जनों को आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वातावरण में अध्यात्म की दिव्य अनुभूति हुई।

    वैदिक यज्ञ में आहुति के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने यज्ञ के पंडितों को और वेद पाठ कर रहे वेद पाठियों का अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिमा के समक्ष साष्टांग प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य की एकात्मता की प्रतिमा विश्व को शांति और एकता का संदेश देगी।

    मुख्यमंत्री ने सपत्नीक परोसी साधु-संतों व विद्वानों को भोजन प्रसादी

    अनावरण के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने उपस्थित साधु-संत, संन्यासियों और विद्वानों को भोजन के लिए आमंत्रित कर अन्नपूर्णा लेकर आए। मुख्यमंत्री चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ, पूज्य साधु-संत, संन्यासियों तथा विद्वानों को भोजन-प्रसादी स्वयं परोसी। पूज्य साधु-संतों ने मुख्यमंत्री चौहान को शॉल ओढ़ाकर एवं मिष्ठान खिलाकर आशीष दिया। एकात्म धाम में स्थापित आचार्य शंकर की प्रतिमा का नाम एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) है।

    एकात्मका की मूर्ति की संक्षिप्त जानकारी

    • 108 फीट की अष्टधातु मूर्ति आचार्य शंकर के बाल रूप12 वर्ष की आयु की है।
    • मूर्ति के आधार में75 फीट का पैडेस्टल है।
    • यह मूर्ति पाषाण निर्मित16 फीट के कमल पर स्थापित है।
    • मूर्तिकार भगवान रामपुरे एवं चित्रकार वासुदेव कामत के मार्गदर्शन में मूर्ति का निर्माण किया गया है।
    • प्रतिमा में88 प्रतिशत कॉपर, 4 प्रतिशत जिंक, 8 प्रतिशत टिन का उपयोग किया गया है।
    • प्रतिमा100 टन वजनी है।
    • कुल290 पैनल से यह मूर्ति निर्मित की गई है।
    • समग्र अधोसंरचना के निर्माण में उच्च गुणवत्ता के250 टन के स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया गया है।
    • कंक्रीट के पैडस्टल की डिजाइन500 वर्ष तक की समयावधि को ध्यान में रखकर की गई है।
    ]]>
    Thu, 21 Sep 2023 18:55:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    GOOD NEWS : 8 लेन एक्सप्रेस&वे पर 20 सिंतबर को शुरू हो जाएगी वाहनों की आवाजाही, जानिए& लोकार्पण की औपचारिकता बिना क्यों हो रहा शुरू, कितना टोल लगेगा https://acntimes.com/GOOD-NEWS-Vehicular-movement-will-start-on-8-lane-expressway-on-September-20 https://acntimes.com/GOOD-NEWS-Vehicular-movement-will-start-on-8-lane-expressway-on-September-20 नीरज कुमार शुक्ला

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देश के सबसे लंबे (1386 किमी) 8 लेन सड़क मार्ग (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे) पर वाहन दौड़ाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इसके मध्यप्रदेश स्थित सभी सातों प्रवेश और निकासी पाइंट से वाहनों की आवाजारी 20 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। बिना किसी औपचारिक लोकार्पण और उद्घाटन के शुरू हो रहे 8 एक्सप्रेस-वे पर चलने के लिए टोल की दरों का नोटिफिकेशन भी हो चुका है।

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे मध्यप्रदेश के रतलाम, मंदसौर और झाबुआ जिले के 144 गांवों के 244 किमी हिस्से से गुजर रहा है। इसमें से झाबुआ में 51 किमी, रतलाम में 91 किसी और मंदसौर में 102 किमी है। इसके लिए किसानों की 2900 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। यह एक्सप्रेस-वे देश के सात राज्यों दिल्ली, हरियाणा राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को सीधे जोड़ेगा। मंदसौर जिले के गरोठ और रतलाम जिले के जावरा के पास एक जंक्शन तैयार किया गया है। मप्र में कुल 7 एंट्री पाइंट दिए गए हैं जहां से लोग प्रवेश कर इस मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। इस पूरे हिस्से को बुधवार से वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा रहा है। पहले आवाजाही मंगलवार रात 12 बजे से शुरू होने थी लेकिन अब बुधवार सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके साथ ही सभी टोल प्लाजा भी शुरू हो जाएंगे।

    पीएम का नहीं मिला समय, असामाजिक तत्वों का लग रहा था जमावड़ा

    जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित था। चूंकि व्यस्तता के कारण अभी प्रधानमंत्री का समय तय नहीं हो पाया है इसलिए इसे अभी बिना किसी औपचारिकता के ही शुरू किया जा रहा है। इसे जल्दी शुरू करने की एक वजह 8 लेन को हो रहे नुकसान और टोल प्लाजा को नुकसान से बचाना भी है। सूत्र बताते हैं कि 8 लेकिन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की केबलें ही असामाजिक तत्वों द्वारा काट दी गई थीं। इसके अलावा इस पर असमाजिक तत्वों का जमावड़ा भी देखने को मिल रहा था। पिछले दिनों रतलाम जिले के नामली में पदस्थ तहसीलदार और उनके परिवार के साथ पास के टोल प्लाजा पर अभद्रता की गई थी। यह मामला थाने तक भी पहुंचा था। ऐसे ही कारणों से मध्य प्रदेश में स्थित मार्ग को खोला जा रहा है। कहा जा रहा है कि जैसे ही पीएम का समय निर्धारित हो जाएगा, इसका औपचारिक लोकार्पण भी करवा लिया जाएगा।

    इतना लगेगा टोल

    जानकारी के अनुसार मप्र में गरोठ से झाबुआ तक की 244 किमी की दूरी कार से तय करने पर 650 रुपए चुकाने होंगे। जबकि बस और ट्रक का टोल 2000 रुपए से अधिक लगेगा। एनएचएआई द्वारा टोल की गणना होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर की गई है। सीधे शब्दों में लागत के आधार पर टोल प्रणाली लागू होगी। ये अलग-अलग सेक्शन में अलग-अलग है। जिस राज्य में इंटरचेंज अधिक हैं, वहां लागत बढ़ गई। यदि 60 मीटर से अधिक कोई निर्माण हुआ है, तो उसकी लंबाई को 10 गुना मान कर 600 मीटर जोड़ी गई है। वैसे तो मप्र में 8 लेन की दूरी 244 किमी ही है लेकिन मप्र में 7 इंटरचेंज हैं जिन्हें इसे MP01 से MP07 नाम दिया गया है। ब्रिज के कारण इसकी प्रभावी लंबाई लगभग 320 किमी हो गई है। टोल की दरें होलसेल प्राइस इंडेक्स से जुड़ी होने से यह हर साल बदलेंगी।, क्योंकि होलसेल प्राइस इंडेक्स से कनेक्ट रहती है। MP में 244 किमी में कुल 7 एंट्री-एग्जिट दोन प्लाजा पॉइंट बनाए गए हैं।

    किस इंटरचेंज से किस जिले के लोग कर सकेंगे प्रवेश

    इंटरचेंज MP01 : य़ह राजस्थान से आने पर एमपी का पहला इंटरचेंज है। यह मंदसौर जिले गरोठ के रतनपुरा गांव के पास बना है। यहां से टू-लेन झालावाड़-भानपुरा-नीमच स्टेट हाईवे 31-ए निकला है। यहां से नीमच की दूरी 136 किमी है। इस पाइंट से दिल्ली की दूरी 523 किमी और मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट की दूरी 832 किमी है।

    इंटरचेंज MP02 : यह शामगढ़-भानपुरा स्टेट हाईवे-7 सी से जुड़ा है। यह दूसरा इंटरचेंज मंदसौर जिले के बरदिया अमरा गांव के पास है। यहां से भानपुरा 38 किमी और शामगढ़ की दूरी 15 किमी है। इससे उज्जैन की दूरी 160 किमी, जबकि मंदसौर की दूरी 81 किमी है। यहां से दिल्ली 554 किमी और मुंबई का विरार 710 किमी दूर है।

    इंटरचेंज MP03 : यहां से दिल्ली की दूरी 600 किलोमीटर। यह मप्र का तीसरा इंटरचेंज है जो मंदसौर जिले के दलौदा के पास है। यह इंटरचेंज-टू लेन के सीतामऊ-लादुना चौमहला डंग स्टेट हाईवे से जुड़ता है। इस इंटरचेंज से मंदसौर 38 किमी व नीमच 92 किमी दूर है। दिल्ली की दूरी 600 किमी और मुंबई के विरार की 664 किमी है।

    इंटरचेंज MP04 : रतलाम जिले में भूतेड़ा के पास चौथा इंटरचेंज बना है। इस इंटरचेंज से टू-लेन की रोड जावरा-रतलाम स्टेट हाईवे 31 कनेक्ट है। यहां से जावरा 6 किमी, जबकि रतलाम 40 किमी दूर। यहां से उज्जैन 92 किमी, दिल्ली 647 किमी, मुंबई के विरार की 617 किमी और इंदौर की दूरी 150 किमी है। भोपाल से वाया सीहोर, शुजालपुर शाजापुर, आगर होकर दूरी 284 किमी है।  भोपाल से इस रास्ते से दिल्ली 931 दूर है।

    इंटरचेंज MP05 : लेबड़-नयागांव स्टेट हाईवे से जुड़ा रतलाम जिले में नयापुरा के पास ये 5वां इंटरचेंज है। इस इंटरचेंज से लेबइ नयागांव स्टेट हाईवे जुड़ा है। रतलाम की दूरी 28 किमी है। इंदौर से 159 किमी की दूरी पर ये इंटरचेंज है। किसी को दिल्ली जाना हो, तो यहां से एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश कर सकते हैं। यहां से दिल्ली 660 किमी और मुंबई के विरार की दूरी 604 किमी है।

    इंटरचेंज MP06 : एमपी के रतलाम जिले में धामनोद के पास स्थित छठा इंटरचेंज। राजस्थान के बांसवाड़ा से कनेक्ट करने वाला रूट। यहां से सैलाना रतलाम हाईवे-927 ए का टू लेन रोड कनेक्ट है। ये रोड राजस्थान के बांसवाड़ा तक जाता है। यहाँ से रतलाम शहर 12 किमी दूर है। इससे दिल्ली की दूरी 674 व मुंबई की 590 किमी है। इंदौर 154 किमी दूर हैं। 

    इंटरचेंज MP 07 : गुजरात की ओर से आने पर पहला इंटरचेंज। झाबुआ जिले में आखिरी एवं सातवां इंटरचेंज टिमरवानी गांव के पास है। इससे यादला कुशलगढ़ टू-लेन स्टेट हाईवे 39 जुड़ता है। यहां से झाबुआ 48, दाहोद 32, छोटा उदेपुर 117, और मुंबई का विरार 529 किमी दूर है। 22 किमी दूर अनास नदी एमपी और राजस्थान की सीमा का निर्धारण करती है। दिल्ली की दूरी 735 किमी जबकि इंदौर की 177 किमी है। इंदौर के लोगों के लिए वडोदरा या मुंबई जाने के लिए यह  रूट उपयोग कर सकेंगे।

    120 किमी प्रति घंटा नियत है स्पीड

    एक्सप्रेस-वे 160 किमी तक की रफ्तार में वाहन दौड़ाने के लिए अनुमत है किंतु वाहनों की अधिकतम रफ्तार 120 किमी निर्धारित है। ट्रक और लोडिंग वाहनों के लिए 80 तिमी की रफ्तार नियत है। बसों की 100 किमी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 16 सितंबर 2021 को जावरा एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के दौरान अपने फॉर्च्यूनर से 160 किलोमीटर की रफ्तार से टेस्ट ड्राइव इस एक्सप्रेस-वे पर अनुमति लेकर 160 किलोमीटर की रफ्तार से टेस्ट ड्राइव लिया था। 

    इंदौर और उज्जैन से भी जुड़ेगा

    उज्जैन और इंदौर से होगी कनेक्टिविटी एक्सप्रेस-वे को इंदौर और उज्जैन से जोड़ने का काम भी जारी है। इंदौर को इस मार्ग से जोड़ने के लिए एनचएचएआई द्वारा देवास, उज्जैन और गरोठ के बीच नया 4 लेन हाईवे बनाया जा रहा है। इससे इंदौर एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। दो चरण में बन रहा यह मार्ग मई 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।

    रतलाम विधायक काश्यप की विशेष भूमिका

    बता दें कि 8 लेन एक्सप्रेस-वे में रतलाम जिले को शामिल करवाने में विधायक चेतन्य काश्यप की विशेष भूमिका रही। उन्होंने ही रतलाम में एक्सप्रेस वे के पास विशेष निवेश क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव भी दिया था। इसे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने न सिर्फ सराहा था, अपितु उन्होंने इसे स्वीकृत कराने में भी विशेष रुचि दिखाई।

    ]]>
    Wed, 20 Sep 2023 00:39:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में उल्लास : PM मोदी ने रखी 460 करोड़ रुपए के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला, आतिशबाजी कर विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया https://acntimes.com/PM-Modi-laid-the-foundation-stone-of-Ratlam-Industrial-Park-worth-Rs-460-crore https://acntimes.com/PM-Modi-laid-the-foundation-stone-of-Ratlam-Industrial-Park-worth-Rs-460-crore मध्य प्रदेश के बीना में आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण देखा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीना में आयोजित समारोह में रतलाम में 460 करोड़ रुपए के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी। उनके करकमलों से कार्य संपन्न होते ही रतलाम में उल्लास छा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर जश्न मनाया और विधायक चेतन्य काश्यप का फूल माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन कर हर्ष जताया।

    प्रधानमंत्री मोदी के हाथों शुरू होने वाला मेगा इंडस्ट्रियल पार्क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के समीप विशेष निवेश क्षेत्र में स्थापित होगा। इसके माध्यम से रतलाम सहित आस-पास के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। रतलाम के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क में कपड़ा, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनाने की अवधारणा की गई है। यह पार्क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से बेहतर तरीके से जुड़ा होने से पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।

    रतलाम महानगर ही नहीं, मालवा-निमाड़ का प्रमुख केंद्र बनेगा- काश्यप

    प्रधानमंत्री द्वारा मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क की आधारशिला रखी जाने के बाद विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि यह युग परिर्वतन का दौर है। इसमें रतलाम के समीप निवेश क्षेत्र में इंडस्ट्रियल पार्क विकसित होने से पर रतलाम की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी। रतलाम अब महानगर ही नहीं अपितु मालवा-निमाड़ का प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्र बनेगा। काश्यप ने रतलाम को यह महती उपलब्धि देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया।  

    लंबे समय से प्रयासरत थे विधायक काश्यप

    बता दें कि, इस पार्क के माध्यम से रतलाम के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप लंबे समय से प्रयासरत थे। इसके लिए रतलाम के समीप विशेष निवेश क्षेत्र की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने घोषणा कर पिछले बजट में राशि का प्रावधान भी कर दिया था। यही वजह है कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअली रतलाम में इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखे जाने पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित सहित अन्य में व्यक्त किया। जिला भाजपा, सभी मंडलों, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के पदाधिकारियों ने विधायक काश्यप का सम्मान कर इस महती उपलब्धि के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम का बीना से सीधा प्रसारण विधायक के जनसंपर्क कार्यालय पर देखा और सुना गया।  

    ये रहे शामिल

    इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनभागिदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मोर्चा के अनीता पाहूजा, मंसूर जमादार, करण वशिष्ठ के अलावा पार्षद और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

    ]]>
    Thu, 14 Sep 2023 17:10:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र के 57 पुलिस उप निरीक्षकों व कार्यभारित उप निरीक्षकों के तबादले, जानिए& किसे कहां मिली नई पदस्थापना https://acntimes.com/Transfer-of-57-police-sub-inspectors-and-chargeable-sub-inspectors-of-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/Transfer-of-57-police-sub-inspectors-and-chargeable-sub-inspectors-of-Madhya-Pradesh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के 57 उप निरीक्षकों और कार्यभारित उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की गई है। पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यदि कोई उप निरीक्षक या कार्यभारित उप निरीक्षक किसी कारण से निलंबित है तो उसे कार्यमुक्त नहीं किया जाए। ऐसे पुलिसकर्मी के बारे में पुलिस मुख्यालय को जानकारी देना होगी। आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को स्वयं के खर्च पर अस्थायी रूप से नई पदस्थापना स्थल भेजा जा रहा है। 

    ]]>
    Tue, 12 Sep 2023 21:48:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    SP राहुल लोढ़ा की हिदायत का असर, डीडीनगर थाने की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 10 आदतन बदमाशों की खोल दी गुंड फाइल https://acntimes.com/Opened-goon-file-of-10-habitual-miscreants-2861 https://acntimes.com/Opened-goon-file-of-10-habitual-miscreants-2861 एसीएन टाइम्स @  रतलाम । एसपी राहुल कुमार लोढ़ा की हिदायत को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए कि डीडीनगर थाने की पुलिस ने 10 आदतन बदमाशों की गुंडा फाइल खोल दीं। गुंडागर्दी की शिकायत के चलते एसपी ने गुरुवार को बारिश में बाइक पर सवार होकर डीडीनगर थाना क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से रूबरू होकर समस्या जानी थी। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया को थाना क्षेत्र के असामाजिक तत्वों तथा अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को विशेष रूप से चाकूबाजी की घटना कारित करने वालो को चिह्नित कर नई गुंडा फाइल खोलने हेतु निर्देशित किया था।

    डीडीनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया के अनुसार क्षेत्र के 10 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुई उनकी गुंडा फाइल खोल दी गई हैं। अन्य अपराधियों के पुलिस रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    डीडीनगर थाना क्षेत्र गुंडे और उनके अपराध

    1. रोहित पिता राजू भूरिया (20), निवासी ईश्वरनगर रतलाम। मारपीट के 03 प्रकरण।

    2. आशीष उर्फ बासी पिता संजू वरदुनिया (24) निवासी ईश्वरनगर रतलाम। मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के 04 प्रकरण।

    3. सुरेश उर्फ सूरज उर्फ सूर्या पिता प्रकाश खटीक (33), निवासी ईश्वरनगर, डीडीनगर रतलाम। एनडीपीएस, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के 07 प्रकरण।

    4. विकास पिता हरिओम यादव (29), निवासी धीरजशाहनगर रतलाम। मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के 05 प्रकरण।

    5. मुकेश पिता बद्रीलाल कटारा (45), निवासी ईश्वरनगर रतलाम। मारपीट, आर्म्स एक्ट के 04 प्रकरण।

    6. करण पिता राजू भूरिया (28), निवासी ईश्वरनगर। मारपीट, आर्म्स एक्ट के 07 प्रकरण।

    7. वैभव पिता जगदीश सियांग (23), निवासी धीरजशाहनगर गली नं. 06 रतलाम। मारपीट के 05 प्रकरण।

    8. गोपाल पिता कालूराम नायक (41), निवासी ईश्वरनगर रतलाम। मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के 08 प्रकरण।

    9. प्रदीप पिता पूनमचन्द नायक (22), निवासी धीरजशाहनगर रतलाम। चोरी, मारपीट, एससीएसटी एक्ट एवं आबकारी एक्ट के 16 प्रकरण।

    10. आर्यन उर्फ समीर पिता शहजाद मार्बल (18), निवासी रामरहीमनगर रतलाम। मारपीट एवं आबकारी एक्ट के 07 प्रकरण।

    ]]>
    Fri, 08 Sep 2023 18:41:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज से 1 दिन में 7 मरीजों को अंग प्रत्यारोपण की स्वीकृति, सभी पुरुषों को मातृशक्ति कर रही अंगदान https://acntimes.com/Approval-of-organ-transplant-to-7-patients-in-1-day-from-Medical-College-of-Ratlam https://acntimes.com/Approval-of-organ-transplant-to-7-patients-in-1-day-from-Medical-College-of-Ratlam काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने पुरुषों को मातृशक्ति से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्याग और समर्पण के मामले में मातृशक्ति मिसाल है। ऐसी ही मिसाल अंगदान प्रत्यारोपण के मामले में देखने को मिली है। रतलाम के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज से एक दिन में 7 मरीजों को अंग प्रत्यारोपण की अनुमति मिली है। सभी को अंगदान मातृशक्ति द्वारा किया जा रहा है।

    मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति ने एक बैठक में सात व्यक्तियों को अंगदान को स्वीकृति देकर उल्लेखनीय पहल की है। उपस्थित प्रकरणों में देवास जिले के चार, शाजापुर जिले के दो एवं उज्जैन जिले के एक प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गई। इन सभी के अंग प्रत्यारोपण इंदौर के विभिन्न अस्पतालों में किए जा रहे हैं। बैठक शुरू होने पर समिति सदस्यों ने जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर का पुष्पहार एवं गर्म जोशी से स्वागत किया। समिति के समक्ष किडनी दान करने व लेने वाले परिवारों के सदस्यों ने उनके परिवार की जानकारी के सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। समिति ने दस्तावेज की कमियां दूर कर उसी आधार पर  किडनी प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान की।

    इलाज के खर्च में आई कमी

    मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज रतलाम द्वारा कम समय में पूरी जानकारी एकत्र कर अंगदान प्रत्यारोपण स्वीकृति प्रदान  की जा रही है। इससे संभाग के सभी मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। पूर्व में मरीजों को प्रदेश से बाहर इलाज के लिए जाना पड़ता था, परंतु अब इंदौर में अंगदान प्रत्यारोपण होने से परिवारजन को इलाज पर होने वाले खर्चे में बहुत कमी आ रही है। आसपास के जिले के लोगों को बहुत अधिक फायदा हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर ने मरीज से उनकी पुरानी बीमारी की जानकारी लेकर अंग खराब होने के कारण  जाने।

    पुरुषों को मातृशक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान

    काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने बताया कि मरीजों में 28 वर्ष से 57 वर्ष के 7 पुरुषों को उनके ही परिवार की महिलाओं ने किडनी देने का निर्णय लिया है। काकानी ने कहा कि यह प्रसंग उल्लेखनीय है। उन्होंने मरीजों के पुरुषों को भी मातृशक्ति से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अंग प्रत्यारोपण में बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

    इन्होंने दी अंग प्रत्यारोपण की प्रस्तुति 

    रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय अंग प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति सदस्य डीन डॉ. गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंदेलकर, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी, समाजसेवी मनीषा ठक्कर, नोडल अधिकारी डॉ. अतुल कुमार व नर्सिंग ऑफिसर मीतिका भूरिया के सामने प्रत्यारोपण के प्रकरण रखे गए थे। डॉ. अतुल कुमार ने बैठक के पूर्व ही 7 सभी मरीजों की किडनी प्रत्यारोपण की संपूर्ण जानकारी का अवलोकन कर समिति के सामने प्रस्तुत की थी। समिति ने उनकी जांच कर स्वीकृति प्रदान की। इस पर सभी मरीजों के परिजन ने संभागीय समिति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

    ]]>
    Fri, 08 Sep 2023 10:07:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार किए गए स्वीप कैलेंडर का भोपाल में हुआ विमोचन, निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में मॉडल के रूप में किया लागू https://acntimes.com/Sweep-calendar-prepared-in-Ratlam-district-released-in-Bhopal https://acntimes.com/Sweep-calendar-prepared-in-Ratlam-district-released-in-Bhopal एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए स्वीप कैलेंडर तैयार किया गया है। रतलाम जिले के स्वीप कैलेंडर को भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सराहते हुए पूरे मध्यप्रदेश में लागू किया गया है।

    कैलेंडर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी व जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप नोडल अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। कलेंडर का भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने जिले के स्वीप नोडल अमन वैष्णव की उपस्थिति में भोपाल में विमोचित किया गया। रतलाम जिले का स्वीप कैलेंडर पूरे मध्यप्रदेश में अपनाना जिले के लिए गर्व व प्रसन्नता का विषय है। स्वीप कैलेंडर के अंतर्गत 4 सितंबर से 25 नवंबर तक मतदाता जागरूकता गतिविधि ग्राम / पंचायत / विकासखंड / जिला स्तर पर विभिन्न विभागों, सहयोगी संस्थाओं व जिले की टीम के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

    इन्होंने किया तैयार

    स्वीप कैलेंडर तैयार करने में विशेष सहयोग महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी व सहायक स्वीप नोडल रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक अंकिता पंड्या, सहयोगी सीडीपीओ अनिल जैन, चेतना गेहलोत, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर प्रफुल्ल भट्ट, पर्यवेक्षक ऊषा लिंबोदिया व ऑपरेटर राजेंद्र ठाकुर का रहा है।

    ]]>
    Thu, 07 Sep 2023 01:05:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : रतलाम जिले से आज 220 यात्री जगन्नाथ पुरी तीर्थ दर्शन के लिए होंगे रवाना https://acntimes.com/Today-220-pilgrims-will-leave-for-Jagannath-Puri-pilgrimage-from-Ratlam https://acntimes.com/Today-220-pilgrims-will-leave-for-Jagannath-Puri-pilgrimage-from-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 5 सितंबर को रतलाम से 220 यात्री जगन्नाथपुरी तीर्थ दर्शन के लिए रवाना होंगे।

    कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को रवाना होकर ट्रेन रतलाम के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना होगी। इसके लिए यात्री सुबह 7 बजे रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होंगे। ट्रेन रतलाम से रवाना होकर मंदसौर, नीमच होते हुए जगन्नाथपुरी पहुंचेगी। तीर्थ यात्रियों में अनुरक्षक सुरक्षाकर्मी तथा डॉक्टर भी रहेंगे।

    ]]>
    Tue, 05 Sep 2023 00:53:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पत्रकार बीमा योजना की प्रीमियम राशि कम करने एवं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर रतलाम प्रेस क्लब ने ज्ञापन सौंपा https://acntimes.com/Ratlam-Press-Club-submitted-memorandum-to-the-Chief-Minister-and-Collector https://acntimes.com/Ratlam-Press-Club-submitted-memorandum-to-the-Chief-Minister-and-Collector एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब के तत्वावधान में सोमवार को शहर के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के नाम अलग-अलग ज्ञापन दिए। इसमें पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में प्रीमियम राशि कम करने, पत्रकारों की सुरक्षा पर ठोस कानून तथा कलेक्टर को दिए ज्ञापन में स्थानीय समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।

    क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी और सचिव यश शर्मा ‘बंटी ने बताया कि एडीएम आरएस मंडलोई को ज्ञापन सौंपे गए। पहले ज्ञापन में बताया गया कि मप्र सरकार की पहल पर प्रदेश के पत्रकारों के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना - समूह बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। साथियों की पालिसी के नवीनीकरण के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा सूचना जारी की गई है। इसमें प्रीमियम राशि में इस बार बहुत ज्यादा बढ़ा दी गई है। अधिमान्य पत्रकारों के लिए कुल प्रीमियम राशि में 25 प्रतिशत अंशदान की व्यवस्था रखी गई है, जबकि पहले मात्र 15 प्रतिशत ही थी। गैर अधिमान्य मीडियाकर्मियों के हिस्से की प्रीमियम राशि 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। ज्ञापन में बताया गया कि पत्रकारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है ऐसे में प्रीमियम राशि के अंशदान में बढ़ोतरी न्यायसंगत नहीं है। इसे तत्काल संशोधित कर पूर्व की भांति रखा जाए। साथ ही मांग की गई कि योजना के तहत बीमा राशि 4 लाख रुपए से बढ़ाकर 6 लाख रुपए की जाए क्योंकि चिकित्सा का खर्च दिनों दिन बढ़ रहा है।

    पत्रकारों को शस्त्र लाइसेंस की मांग

    ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया गया कि देश और प्रदेश में पत्रकार प्रताड़ना और उनके साथ हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पत्रकार सत्य को उजागर कर हमेशा खतरे में रहता है। पत्रकार लंबे समय से सुरक्षा कानून की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही पत्रकारों को शस्त्र लाइसेंस भी आसानी से जारी किए जाए। इसका प्रावधान भी शासन स्तर से किया जाए।

    फर्जी पत्रकारों पर रोक समेत स्थानीय मांगों पर एडीएम ने दिए त्वरित निर्देश

    इस दौरान दूसरा ज्ञापन कलेक्टर के नाम दिया गया। इसमें मांग की गई कि जिले में कई फर्जी कार्ड धारक खुद को पत्रकार बताकर ब्लैकमेलिंग और अवांछित गतिविधियों में लिप्त हैं। इनके कारण असल पत्रकारों की छवि धूमिल हो रही है। इन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। इसमें रतलाम प्रेस क्लब की मदद ली जा सकती है। वास्तविक पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिवारों के लिए विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने तथा कलेक्टर परिसर में पत्रकारों के बैठने के लिए कक्ष की व्यवस्था, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पत्रकारों के कवरेज के लिए परिसर में सर्वसुविधायुक्त मीडिया सेंटर बनाने की की भी मांग की गई। इस पर एडीएम मंडलोई ने तत्काल जनसंपर्क अधिकारी शकील खान को मौके पर ही स्थानीय समस्याओं के निराकरण के संबंध में तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

    नारेबाजी की, रैली भी निकाली

    इसके पहले सुबह पत्रकारों ने कोर्ट चौराहे से कलेक्ट्रेट तक वाहन रैली निकाली और नारेबाजी की। ज्ञापनों का वाचन अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने किया। इस दौरान सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, पूर्व सचिव रमेश टांक, सह सचिव मुबारिक शेरानी, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट, सिकंदर पटेल, केके शर्मा, दिव्यराज सिंह राठौर, दिलजीत मान, चंद्रशेखर सोलंकी, विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज कुमार शुक्ला, अदिति मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार भेरूलाल टांक, सौरभ कोठारी, नीलेश बाफना, विमल कटारिया, हेमंत कोठारी, किशोर जोशी, संजय कोठारी, जितेंद्रसिंह सोलंकी, असीम राज पांडेय, दिलावर सिंह देवड़ा, समीर खान, यशवंत सिंह राठौर, विनोद वाधवा, साजिद खान, दीपक शर्मा, राजू अग्रवाल, अशोक शर्मा, दिग्विजय सिंह, विवेकानंद चौधरी, चेतन शर्मा, दुर्गेश पंवार, अर्पित चौबे, राजेश वासनवाल, नवीन टांक, शैलेंद्र पारे आदि मौजूद थे।

    ]]>
    Mon, 04 Sep 2023 20:54:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    झाबुआ प्रिंटिंग घोटाले में पूर्व कलेक्टर जगदीश शर्मा व पूर्व सीईओ जगमोहन सिंह धुर्वे सहित 7 अधिकारियों को 4 साल की सजा https://acntimes.com/7-including-former-collector-and-former-CEO-sentenced-in-Jhabua-printing-scam https://acntimes.com/7-including-former-collector-and-former-CEO-sentenced-in-Jhabua-printing-scam लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 9 आरोपियों के विरुद्ध पेश किया था चालान, 2 बरी

    एसीएन टाइम्स @ झाबुआ । बहुचर्चित प्रिंटिंग घोटाले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश राजेंद्र शर्मा ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने मामले में झाबुआ के पूर्व कलेक्टर जगदीश शर्मा और जिला पंचायत के पूर्व सीईओ जगमोहन धुर्वे सहित 7 अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए 4-4 साल की सजा सुनाई है। लोकायुक्त द्वारा 9 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया गया था जिसमें से 2 को न्यायालय ने बरी कर दिया। 

    जानकारी के अनुसार सन् 2010 में जगदीश शर्मा झाबुआ में कलेक्टर थे। तब मनरेगा के तहत स्वच्छता अभियान के पोस्टर और अन्य सामग्री की छपाई हुई थी। प्रशासन द्वारा यह काम सरकारी प्रिंटिंग प्रेस से न कराते हुए भोपाल की प्राइवेट फर्म राहुल प्रिंटर्स से कराया था। इससे प्रशासन पर निजी प्रिंटर्स को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे।

    27 लाख से अधिक का घोटाला

    प्रशासन द्वारा छपाई करवाने के एवज में भोपाल के राहुल प्रिंटर्स को कुल 33.54 लाख रुपए का भुगतान किया गया था। जांच में यह बात यह बात साबित हुई कि यदि यही काम सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में होता तो वह महज 5 लाख 83 हजार 891 रुपए में ही हो जाता। यानी तत्कालीन अफसरों के उक्त कृत्य से शासन को इसमें 27 लाख 70 हजार 725 रुपए का नुकसान हुआ।

    लोकायुक्त की जांच में सही मिली शिकायत

    मामला उजागर होने पर इसकी शिकायत हुई और विशेष न्यायालय में परिवाद दायर किया गया। जांच के लिए मामले को इंदौर लोकायुक्त को भेजा गया। जांच में इसकी पुष्टि होने पर लोकायुक्त ने झाबुआ के तत्कालीन कलेक्टर जगदीश शर्मा समेत 9 अधिकारियों और कर्मचारियों को आरोपी बनाया था। मामले की सुनवाई करते हुए झाबुआ के विशेष न्यायालय के न्यायाधीश राजेंद्र शर्मा ने 7 अधिकारियों-कर्मचारियों को दोषी करार दिया जबकि दो को आरोप सिद्ध नहीं होने पर बरी कर दिया। फैसला आते ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

    न्यायालय ने इन्हें माना दोषी

    1. जगदीश शर्मा, तत्कालीन कलेक्टर, झाबुआ।

    2. जगमोहन सिंह धुर्वे, तत्कालीन सीईओ- जिला पंचायत, झाबुआ।

    3. नाथूसिंह तंवर, परियोजना अधिकारी (तकनीकी)- राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, जिला पंचायत, झाबुआ।

    4. अमित दुबे, तत्कालीन जिला समन्वयक, झाबुआ।

    5. सदाशिव डाबर, तत्कालीन वरिष्ठ लेखाधिकारी- जिला पंचायत, झाबुआ।

    6. आशीष कदम, तत्कालीन लेखाधिकारी- राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, जिला पंचायत, झाबुआ।

    7. मुकेश शर्मा, संचालक- राहुल प्रिंटर्स, भोपाल।

    इनका दोष सिद्ध नहीं हुआ

    1. ए. के. खंडूरी, उप नियत्रंक- शासकीय मुद्रक एवं लेखन सामग्री, भोपाल।

    2. देवदत्त, उप नियंत्रक- शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री, भोपाल।

    ]]>
    Sun, 03 Sep 2023 02:51:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 6 सितंबर को रतलाम में, संभाग प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह और विधायक चेतन्य काश्यप ने दिया मार्गदर्शन, जिम्मेदारियां सौंपी https://acntimes.com/BJPs-Jan-Ashirwad-Yatra-on-6th-September-in-Ratlam https://acntimes.com/BJPs-Jan-Ashirwad-Yatra-on-6th-September-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा 6 सितंबर को जावरा विधानसभा क्षेत्र के माननखेड़ा से रतलाम जिले में आएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर यात्रा के संभाग प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह और विधायक चेतन्य काश्यप ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर मार्गदर्शन दिया। बैठक में यात्रा के लिए सभी की जिम्मेदारी तय की गई। इस दौरान यात्रा कलस्टर प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, यात्रा जिला प्रमुख अशोक जैन लाला, विधानसभा प्रमुख मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत आदि मंचासीन रहे।

    संभाग प्रभारी डॉ. सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश में 5 क्षेत्रों से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही हैं। रतलाम में नीमच से आरंभ होने वाली यात्रा क्रमांक-4 प्रवेश करेगी। जिले में प्रवेश के साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का भव्य स्वागत होगा। यात्रा के मार्ग में स्वागत मंच, स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में एक बड़ी सभा के साथ विभिन्न स्थानों पर रथ एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा। डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओ से प्रदेश और रतलाम को पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त करने का आह्वान करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़ने की अपील की।

    पदाधिकारियों को सौंपी गई हैं जिम्मेदारियां- काश्यप

    विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि यात्रा के लिए पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। रतलाम में यात्रा का ऐतिहासिक प्रवास करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए यात्रा हेतु वाहन प्रमुख, प्रवास प्रमुख, स्वागत प्रमुख, मंच प्रमुख, होर्डिंग, बैनर प्रमुख, पोस्टर, वॉल पेटिंग प्रमुख आदि नियुक्त किए गए है, जिनके माध्यम से जन-जन तक यात्रा और सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होने यात्रा में युवा मोर्चा से विशेष सहभागिता करने का आव्हान किया। बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया।

    विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन 3 सितंबर को

    रतलाम शहर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 3 सितंबर को विधायक सभागृह में आयोजित होगा। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय आदि शामिल होंगे। विधायक चेतन्य काश्यप ने जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की।

    ]]>
    Fri, 01 Sep 2023 14:56:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    'लोकतंत्र का रक्षा सूत्र' थीम पर बनाई 'राखी' की आकृति वाली मानव शृंखला, मतदाताओं को किया जागरूक https://acntimes.com/Human-chain-in-the-shape-of-Rakhi-made-on-the-theme-Defense-of-Democracy https://acntimes.com/Human-chain-in-the-shape-of-Rakhi-made-on-the-theme-Defense-of-Democracy एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्वीप प्लान के तहत रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र 220 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी स्वीप टीम द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 47, 48 एवं 49 के मतदान केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता रथ व ईवीएम-वीवीपेट मशीन के माध्यम से नए मतदताओं को मतदान करने की प्रक्रिया समझाई गई।

    रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र के 259 में से 253 मतदान केंद्रों में मतदाता जागरूकता और ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया का डेमो दिया जा चुका है। डेमो में मतदाता जागरूकता रथ, ईवीएम और वीवीपेट मशीन का उपयोग किया गया। उक्त संसाधन के साथ स्वीप टीम जैन एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल भी पहुंची। यहां विद्यार्थियों द्वारा लोकतंत्र का रक्षा सूत्र थीम के तहत राखी की आकृति वाली मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। प्राचार्य ज्योति जैन ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने की शपथ दिलवाई।

    मतदाता सूची में दर्ज करवाएं नाम

    स्वीप टीम प्रभारी प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जिन छात्रों की जन्म दिनांक 1 अक्टूबर, 2005 के पूर्व की है और जो 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के हो चुके हैं तथा जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुए हैं, वे अपना नाम अनिवार्य रूप से जुड़वाएं। शुक्ला ने कहा कि सभी मतदाता शत-प्रतिशत मतदान कर स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर अपने मतदाता धर्म का पालन करें। स्वीप नोडल प्रभारी जितेंद्र जोशी ने भी संबोधित किया।

    इन्होंने दिया ईवीएम और वीवीपेट मशीन का डेमो

    स्वीप टीम रथ प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अपने नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर बूथ लेवल ऑफिसर को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। बीएलओ के माध्यम से संशोधन भी करवा सकते हैं। ईवीएम और वीवीपेट मशीन का डेमो और उससे संबंधित जानकारी स्वीप टीम के सहायक कीर्तीश यादव ने दी। इस मौके पर स्वीप टीम के हरिराम जाटवा, अर्जुन राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Wed, 30 Aug 2023 22:05:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रक्षाबंधन पर बहनों को शिवराज भैया का उपहार, लाड़ली बहना योजना की राशि हुई 1250 रुपए, पुलिस सहित अन्य भर्तियों में 35 प्रतिशत आरक्षण भी https://acntimes.com/Shivraj-Bhaiyas-gift-to-dear-sisters-on-Raksha-Bandhan https://acntimes.com/Shivraj-Bhaiyas-gift-to-dear-sisters-on-Raksha-Bandhan सावन में 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेण्डर, सितंबर तक बढ़े बिजली बिल की वसूली भी नहीं

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा-बंधन पर रविवार को बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 312.64 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर विशेष उपहार दिया। चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह दी जा रही 1000 रुपए की राशि के स्थान पर अक्टूबर से 1250 रुपए दिए  जाएंगे। राखी पर्व के चलते आज प्रत्येक बहन को उपहार के रूप में 250 रुपए दिए जा रहे हैं।  खाते में 10 सितंबर को योजना के 1 हजार रुपए डाले जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने आज जंबूरी मैदान भोपाल में आयोजित विशाल लाड़ली बहना सम्मेलन में कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

    बहनों के जीवन को बदलने का संकल्प बना योजनाओं का आधार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में नारी शक्ति की आवाज गूंज रही है। आज यहां भाई बहन के पवित्र रिश्‍ते को प्रणाम करने आया हूँ। बहनों के बिना दुनिया आगे नहीं बढ़ सकती। मैंने जीवन में पैतृक ग्राम में ही बहनों के साथ भेदभाव के प्रसंग देखे। समाज में बेटों की संख्या ज्यादा होने लगी थी। महिलाओं के जीवन को सम्मानजनक बनाने के लिए तभी संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री बनने के पहले विधायक और सांसद के रूप में भी अभावग्रस्त परिवारों की बेटियों के विवाह करवाने का कार्य किया। बहनों के जीवन को सँवारने के संकल्प को बाद में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रकट किया। यह संकल्प महिला कल्याण योजनाओं का आधार बना। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा ‍कि वे बेटियों और बहनों की आँखों में आँसू नहीं देख सकते। बहनों की जिंदगी बदलना जीवन का संकल्प है।

    पुलिस सहित अन्य भर्तियों में अब 35 प्रतिशत आरक्षण देंगेअन्य सुविधाएं भी मिलेंगी

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पुलिस सहित अन्य भर्तियों में 35 प्रतिशत बहनों को नियुक्तियां दी जाएंगी। शिक्षकों के पदों पर 50 प्रतिशत बहनें नियुक्त होंगी। स्थानीय निकायों में एल्डरमैन और अन्य पदों पर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बहनों और बेटियों को बेहतर शिक्षा का प्रावधान करते हुए बहनों की शिक्षण फीस शासन द्वारा दी जाएगी। बहनों का सम्मान सर्वोपरि है। यदि बहनें नहीं चाहेंगी तो किसी क्षेत्र में मदिरा की दुकान नहीं खुलेगी। इसके लिए आबकारी नीति में परिवर्तन किए जाएंगे।

    बहनों की आय प्रतिमाह 10,000 तक करने का लक्ष्य

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहनें आजीविका मिशन के अंतर्गत आ जाएंगी तो उन्हें सभी आवश्यक लाभ मिलेंगे। पथ विक्रेता योजना का लाभ मिलेगा। छोटे-मोटे उद्योग के लिए इंडस्ट्रियल एस्टेट में भूखंड मिलेगा। प्रदेश में बहनों के नाम स्टॉम्प शुल्क अब एक प्रतिशत कर दिया गया है। लक्ष्य यह है कि बहनों की मासिक आमदनी कम से कम 10 हजार रुपए हो जाए।

    ये महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की

    • सावन में बहनों को450 रुपए में रसोई गैस सिलेण्डर मिलेगा। बाद में स्थायी व्यवस्था की जाएगी ताकि बहनें परेशान न हों।
    • गाँव में निःशुल्क भूखंड और शहरों में अतिक्रमण से मुक्त जमीन पर भूखंड बहनों को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास योजना में भी लाभ दिया जाएगा।
    • सितंबर तक बढ़े बिजली बिल की वसूली नहीं होगी। सिर्फ सौ रुपए तक बिल आएगा।
    • मजरों-टोलों में जिनके घर बिजली नहीं है, वहाँ बीस घर की बस्ती में भी बिजली दी जाएगी। बिजली देने के लिए900 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।
    • शासकीय विभागों में अन्य पदों पर भी35 प्रतिशत नियुक्तियाँ महिलाओं की होगी। बहनों को प्रतिनिधित्व देने का काम करेंगे।
    • लाड़ली बेटियों को मामा पढ़ाएगा। उनकी फीस भरवाई जाएगी, ताकि बेटियाँ भी ठीक से पढ़ सकें।
    • जितनी भी लाड़ली बहना हैं वे सभी आजीविका मिशन के अंतर्गत आएंगी, उन्हें लोन भी मिलेगा जिससे वे अपना काम शुरू कर सकें। इस लोन का ब्याज मध्यप्रदेश की सरकार भरेगी।
    • इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में बहनों को उद्यमिता के लिए प्लॉट प्राथमिकता से दिए जाएंगे।
    • गांवों में बहनों को रहने के लिए भू-खंड दिया जाएगा। शहर में माफिया से छीनी गई भूमि पर बहनों के रहने के लिए प्लॉट दिया जाएगा।
    • बढ़े हुए बिजली बिलों की वसूली बहनों से नहीं की जाएगी, बढ़े बिजली बिलों से बहनों को मुक्ति मिलेगी।

    महिला कल्याण पर व्यय राशि का विवरण

    मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में महिला कल्याण पर खर्च की गई राशि का विवरण भी दिया।  बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रदेश की सवा करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में 3 किश्तों में कुल 3 हजार 628 करोड़ 85 लाख से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में व्यय राशि

    • जबलपुर से जारी हुई पहली किश्त1 हजार209 करोड़ 64 लाख 47 हजार रुपए।
    • इंदौर से जारी हुई दूसरी किश्त 1 हजार209 करोड़62 लाख 19 हजार रुपए।
    • रीवा से जारी हुई तीसरी किश्त1 हजार209 करोड़ 59 लाख 22 हजार रुपए।
    • भोपाल में27 अगस्त को रुपए250 प्रति के मान से कुल राशि 312 करोड 64 लाख 1 हजार 250 रुपए।
    • योजना में राशि 1 हजार रुपए से क्रमश: बढ़ाकर3 हजार रुपए की जाएगी।

    लाड़ली बहना सेनाएं

    • प्रदेश में60 हजार460 ग्रामों और नगरीय वार्डों में लाड़ली बहना सेना का गठन किया जा चुका है।
    • प्रत्येक लाड़ली बहना सेना में11 से21 महिलाएं जुड़ चुकी हैं।
    • प्रदेश में कुल8 लाख महिलाएं लाड़ली बहना सेना में शामिल हैं।

    बेटियां बनीं लखपति

    • प्रदेश में45.72 लाख से अधिक बेटियां लखपति बनी हैं।
    • अब तक13 लाख30 हजार से अधिक लाड़ली बेटियों को 366 करोड़ रुपए से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
    • लाड़ली बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए25 हजार रुपए तक की सहायता दी जाती है।

    गांव की बेटी योजना

    अब तक गांव की पाठशाला से 12 वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 09 लाख 60 हजार छात्राओं को 544 करोड़ रु. से अधिक की शिक्षा प्रोत्साहन सहायता दी जा चुकी है।

    प्रतिभा किरण योजना

    अब तक शहरी क्षेत्र की गरीब परिवार की 67 हजार 600 से अधिक छात्राओं को 30 करोड़ रु. से अधिक की शिक्षा प्रोत्साहन सहायता प्रदाय की जा चुकी है।

    बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण के अन्य महत्वपूर्ण कदम

    • स्थानीय निकाय चुनावों में2 लाख से अधिक बहनें चुनकर आईं।
    • स्थानीय निकाय चुनावों में स्व-सकी हायता समूहों की17 हजार से अधिक बहनें चुनाव जीतीं।
    • 4 लाख50 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों से 53 लाख से अधिक महिलाएँ जुड़ीं।
    • 5 हजार800 करोड़ रूपए से अधिक का क्रेडिट लिंकेज दिलवाया गया।
    • प्रदेश की हर बहन को लखपति बनाने का लक्ष्य है।
    • जमीन या मकान की रजिस्ट्री घर की महिला सदस्य के नाम पर कराने पर या फिर महिला को संपत्ति पट्टे पर प्राप्त होने पर पंजीयन शुल्क हमने3% से घटाकर एक प्रतिशत किया गया।
    • प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बने52% और शहरी क्षेत्रों में बने70% से अधिक घरों का मालिकाना हक महिलाओं को।
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मध्यप्रदेश, देश में नंबर वन है। अब तक गर्भवती महिलाओं को1500 करोड़ रुपS से अधिक की सहायता दी गई है।
    • संबल योजना में प्रसव पूर्व एवं पश्चात महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के लिए प्रत्येक महिला को 16 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है।
    • आहार अनुदान योजना के तहत बैगा, सहरिया, भारिया परिवारों की महिलाओं को300 करोड़ प्रतिवर्ष की सहायता दी गई है। अब तक1 हजार 460 करोड़ रुपए की सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।
    • कक्षा12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली बेटियों को लैपटॉप के लिए 25 हजार की राशि का प्रावधान किया गया है। स्कूल में टॉप करने वाले बालिका को स्कूटी प्रदान की जा रही है।
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह कल्याणी विवाह, नि:शक्तजन विवाह योजनाओं में अब तक6 लाख10 हजार से अधिक बेटियों को 1592 करोड़ से अधिक के हितलाभ प्रदान किए गए।
    ]]>
    Sun, 27 Aug 2023 19:44:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन 17 सितंबर को इंदौर में, प्रदीप भंडारी, प्रशांत पटेल उमराव व याना मीर होंगे वक्ता https://acntimes.com/Indore-Social-Media-Conclave-on-17th-September-in-Indore https://acntimes.com/Indore-Social-Media-Conclave-on-17th-September-in-Indore एसीएन टाइम्स @ इंदौर । ‘विश्व संवाद केंद्र मालवा’ द्वारा एक दिवसीय ‘इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव 2023’ का आयोजन 17 सितंबर को इंदौर में किया जाएगा। आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागार में होगा।

    कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता शुभ्रास्था, राजनीतिक वक्ता तथा न्यूज एंकर प्रदीप भंडारी, प्रसिद्ध सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्रशांत पटेल उमराव और कश्मीर की प्रसिद्ध संपादक याना मीर रहेंगे। इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में इंदौर तथा सम्पूर्ण मालवा-निमाड़ के अनेकों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर/वक्ता तथा एक्टिविस्ट भी भाग लेंगे।

    पंजीयन करवाना अनिवार्य

    कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन नीचे दी गई लिंक या पोस्टर पर दिए क्यूआर कोड को स्कैन कर के कराया जा सकता है। कार्यक्रम की आगामी सभी अपडेट्स विश्व संवाद केंद्र मालवा तथा इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्राप्त होगी।

    Link -https://forms.gle/qwxqKwZDsTHh7sfp9

    ]]>
    Sun, 27 Aug 2023 18:20:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम की 1000 बहनें अपने 'शिवराज भैया' को भेजेंगी राखियां और पोस्टकार्ड, मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान आज विधायक चेतन्य काश्यप को सौंपेंगी https://acntimes.com/Ratlams-1000-sisters-will-send-rakhis-and-postcards-to-their-Shivraj-Bhaiya https://acntimes.com/Ratlams-1000-sisters-will-send-rakhis-and-postcards-to-their-Shivraj-Bhaiya मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों में

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  रक्षाबंधन पर्व पर शहर की एक हजार बहनें विधायक चेतन्य काश्यप के माध्यम से अपने भैया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को राखियों के साथ पोस्टकार्ड लिखकर धन्यवाद ज्ञापित करेंगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू किए जाने से बहनों को आर्थिक संबल मिलने से वह काफी खुश हैं।

    रक्षाबंधन के पूर्व रविवार (27 अगस्त) को लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण रंगोली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देखा व सुना जाएगा। यहीं पर बहनें विधायक काश्यप को राखियां एवं पोस्टकार्ड सौंपेंगी। सोशल मीडिया के दौर में बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पोस्टकार्ड लिखे गए हैं। इनमें सबने अपनी भावनाएं अपने लाड़ले भइया के लिए व्यक्त की हैं। बहनों ने स्वयं के हाथ से पोस्टकार्ड लिखे हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए विधायक काश्यप को वे अपना माध्यम बनाएंगी।

    ]]>
    Sun, 27 Aug 2023 07:34:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिवराज मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल, बिसेन, शुक्ल और लोधी ने मंत्री पद की शपथ, कमलथना बोले& भ्रष्टाचार की मंत्री मंडली का विस्तार है https://acntimes.com/Bisen-Shukla-and-Lodhi-included-in-Shivrajs-cabinet https://acntimes.com/Bisen-Shukla-and-Lodhi-included-in-Shivrajs-cabinet एसीएन टाइम्स @ भोपाल मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल में 3 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ शनिवार सुबह ले ली। इनमें विंध्य से राजेंद्र शुक्ल, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल लोधी को लिया गया है। तीनों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ इस तरह शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। अभी 1 पद खाली है।

    मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। विगत काफी समय से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संभावना जताई जा रही थी कि शिवराज सरकार द्वारा कुछ इलाकों को साधने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजभवन पहुंचे थे। उनकी राज्यपाल मंगु भाई पटेल से करीब 10 मिनट चर्चा हुई। इसमें शनिवार सुबह 8.45 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम तय हुआ।

    मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार

    शिवराज सरकार में नए मंत्रियों को शामिल करने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर टिप्पणी की है। ‘जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार। उन्होंने कहा कि, ‘ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।’ कमलनाथ ने लिखा कि- विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या, पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है।’

    शपथ लेने वाले मंत्री

    गौरीशंकर बिसेन : बालाघाट विधानसभा सीट से 7वीं बार के विधायक। छात्र राजनीति से सक्रिय। 1985, 1990, 1993, 2003, 2008 में विधायक बने। प्रदेश सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सहकारिता मंत्री, कई समितियों के सदस्य और सभापति भी रहे। 1998 और 2004 में लोकसभा भी जीते। 3 बार मप्र के भाजपा उपाध्यक्ष भी रहे। 25 दिसंबर 2000 से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व में हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा और सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी भी रहे। 

    राजेंद्र शुक्ल : रीवा विधानसभा सीट से चार बार के विधायक। 2003 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद उनकी लगातार जीत हुई। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। विंध्य में बीजेपी का बड़ा चेहरा। 2018 में भाजपा को विंध्य में बड़ी कामयाबी दिलाई। यहां भाजपा ने रीवा जिले की सभी 8 सीटों पर कब्जा जमाया।

    राहुल सिंह लोधी : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे और टीकमगढ़ की खरगापुर विधानसभा सीट से विधायक। उमा भारती, उनके समर्थकों और लोधी वोटरों को साधने का प्रयास।

    ]]>
    Sat, 26 Aug 2023 09:45:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP के 19 नर्सिंग कॉलेज की मान्यता रद्द, भोपाल, इंदौर, रतलाम और ग्वालियर सहित कई जिलों के कॉलेज शामिल https://acntimes.com/Recognition-of-19-nursing-colleges-of-MP-canceled https://acntimes.com/Recognition-of-19-nursing-colleges-of-MP-canceled हाईकोर्ट ने कहा यही हाल रहा तो सभी मामले में CBI को सौंप देंगे 

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश उच्च हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस मलिमथ और जस्टिस विशाल मिश्रा की पीठ ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने मध्यप्रदेश में हुए नर्सिग घोटाले के मामले में प्रदेश के 19 नर्सिंग कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी है। यह फैसला एमपी लॉ स्टूडेंट एसोसियेशन के अध्यक्ष एडवोकेट विशाल बघेल की याचिका पर आया है। न्यायालय ने सरकार पर गंभीर टिप्पणी करते हुए ग्वालियर बेंच में चल रहे 40 अन्य मामलों को भी जबलपुर हाईकोर्ट ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं।

    मध्य प्रदेश लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता विशाल बघेल द्वारा मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर याचिका दायर की थी। इस पर चीफ जस्टिस रवि मलिमथ और जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ में सुनवाई की। सुनवाई के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक भी कोर्ट रूम में मौजूद रहे। सुनवाई के दौरान सरकार और नर्सिंग काउंसिल द्वारा दी गई सारी दलीलों को भी न्यायालय ने खारिज कर दिया और सरकार पर गंभीर टिप्पणी भी की।

    सरकार ने यह की कार्रवाई

    प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि पूर्व आदेश के पालन में पूर्व रजिस्ट्रार सुनीता शिजू को भोपाल से इंदौर के लिए रिलीव किया जा चुका है। उन्हें नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार के पद से हटाकर अनियमितताओं के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू की गई। सरकार ने न्यायालय में इस संबंध में जो भी दस्तावेज पेश किए, उसमें पता चला कि कोर्ट के पूर्व आदेश के पालन में देरी की गई। इसलिए न्यायालय ने पूर्व रजिस्ट्रार शिजू का पूरा सर्विस रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं भोपाल और इंदौर में हुई पोस्टिंग को लेकर भी हैरानी जताई। याचिककर्ता विशाल बघेल की ओर से एडवोकेट आलोक वागरेचा ने न्यायालय को यह भी बताया कि सरकार द्वारा एक अन्य दोषी को नया रजिस्टार बना दिया गया है। उन्होंने कई और गंभीर खुलासे भी नए रजिस्ट्रार को लेकर किए।

    नए स्टेला पीटर और उनके कारनामों की बानगी

    बता दें कि, सरकार द्वारा नर्सिंग कॉलेज घोटाला उजागर होने के बाद पिछले दिनों जबलपुर नर्सिंग कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य स्टेला पीटर को नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रार बना दिया था। याचिकाकर्ता की ओर से न्यायालय को बताया गया कि वर्ष 2020 में स्टेला पीटर ने निरीक्षक के रूप में ग्वालियर संभाग के 46 नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण कर उन्हें मान्यता जारी करन की अनुशंसा की थी। वर्ष 2021 में हाईकोर्ट के आदेश पर पर जांच हुई तो जिन 70 कॉलेज को अपात्र पाया गया था इनमें से 16 को मान्यता जारी करने की अनुशंसा स्टेला पीटर द्वारा ही की गई थी। तब स्टेला नर्सिंग काउंसिल की कार्यकारिणी समिति की सदस्य थीं। इसी समिति द्वारा 2020 में 660 कॉलेजों की मान्यता स्वीकृत की थी। इनमें से 200 से ज्यादा कॉलेज की मान्यता समाप्त हो चुकी है और वे बंद हो चुके हैं। बावजूद स्टेला के विरुद्ध कार्रवाई करने बजाय नया रजिस्ट्रार बना दिया गया। आरोप है कि सरकार ने जानबूझकर दोषी रजिस्ट्रारों को महज एक पेज का नोटिस जारी कर खानापूर्ति कर ली गई। यह सीधे तौर पर घोटाले के दोषियों को बचाने का प्रयास है।

    सरकार ने दी अपनी सफाई

    सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से एक्शन टेकन रिपोर्ट भी पेश की गई। रिपोर्ट अतिरिक्त महाधिवक्ता आशीष बर्नाड ने पेश की। उन्होंने न्यायालय को बताया कि नर्सिंग कॉउंसिल की पूर्व रजिस्ट्रार सुनीता शिजू को दतिया ट्रांसफर कर आरोप पर जारी किया गया है। विभागीय जांच 3 माह में समाप्त कर ली जाएगी। नई रजिस्ट्रार स्टेला पीटर को भी पद से हटाकर मूल पद वापस पर भेज दिया है। काउंसिल ने फैकल्टी फर्जीवाड़े में वर्ष 2022-23 में मान्यता प्राप्त करने वाले 19 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता समाप्त करने की जानकारी भी दी। इन सभी कॉलेज की सूची भी सौंपी। इनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम, खंडवा, दतिया सहित अन्य जिलों के नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा जिन निरीक्षकों द्वारा कॉलेजों की भौतिक सत्यापन की गलत रिपोर्ट सौंपी गई थी उन्हें भी नोटिस जारी किए हैं। उन पर कार्यवाई के लिए कमेटी गठित की गई है।

    नहीं मानी काउंसिल की दलील, कहा- सीबीआई को सौंपने पर विचार करेंगे

    न्यायालय ने नर्सिंग काउंसिल और सरकार द्वारा उठाए गए किसी भी कदम को खारिज कर दिया। न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा उठाए गया एक भी कदम संतोषजनक नहीं है। इस मामले में की गई कार्यवाई और सरकार के ढीले रवैए के कारण हम अब इस मामले को सीबीआई को सौंपने पर विचार करेंगे। 

    न्यायालय ने इसलिए 40 मामले जबलपुर ट्रांसफर करने का दिया आदेश

    न्यायालय द्वारा की गई टिप्पणी पर सरकार की ओर से पक्ष रखा गया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि ग्वालियर हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई प्रदेशभर के नर्सिंग कॉलेज की जांच कर रही है। इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता आलोक वागरेचा ने आपत्ति ली। उन्होंने न्यायालय को बताया कि सीबीआई सिर्फ उन 364 नर्सिंग कॉलेजों की जांच कर रही है जिन्हें 2020-21 में मेडिकल यूनिवर्सिटी ने संबद्धता दी थी। नर्सिंग काउंसिल द्वारा वर्ष 2020-21 में खोले गए 670 नर्सिंग कॉलेज में से 364 कॉलेजों के अलावा बाकी के सभी कॉलेज अभी भी सीबीआई की जांच से बाहर हैं। इसके चलते न्यायालय ने ग्वालियर बेंच में चल रहे नर्सिंग कॉलेज घोटाले के 40 अन्य मामलों को भी जबलपुर हाईकोर्ट ट्रांसफर करने के आदेश दिए।

    हाईकोर्ट के आदेश के बाद बंद होने वाले 19 नर्सिंग कॉलेज

    1. सुख सागर कॉलेज, जबलपुर।
    2. आरके नर्सिंग कॉलेज, दतिया।
    3. ज्ञान स्कूल ऑफ नर्सिंग, धार।
    4. इंदौर इंटरनेशनल कॉलेज, धार।
    5. जेबी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, ग्वालियर।
    6. वैष्णवी इंस्टिट्यूट, ग्वालियर।
    7. सैलाना कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रतलाम।
    8. टेक्नोक्रेट्स स्कूल ऑफ नर्सिंग, भोपाल।
    9. टीडी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, रीवा।
    10. जीएनएस नर्सिंग कॉलेज, दतिया।
    11. अभिषेक नर्सिंग कॉलेज, ग्वालियर।
    12. श्री स्वामी महाराज कॉलेज ऑफ नर्सिंग, दतिया।
    13. एनआरआई इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, भोपाल।
    14. महाराणा प्रताप स्कूल ऑफ नर्सिंग, भोपाल।
    15. श्री रविंद्रनाथ टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, खंडवा।
    16. बीआईपीएस स्कूल ऑफ नर्सिंग, ग्वालियर।
    17. सर्वधर्म स्कूल ऑफ नर्सिंग, ग्वालियर।
    18. मधुबन स्कूल ऑफ नर्सिंग, इंदौर।
    19. पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ग्वालियर।
    ]]>
    Sat, 19 Aug 2023 09:57:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर : भाजपा ने जारी की मप्र&छग विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची, झाबुआ, चित्तौड़ और छतरपुर सहित 39 सीटों के नाम शामिल हैं सूची में https://acntimes.com/BJP-released-first-list-of-39-candidates-for-assembly-elections https://acntimes.com/BJP-released-first-list-of-39-candidates-for-assembly-elections एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली / भोपाल / रायपुर। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूची में पार्टी ने 39 उम्मीदवारों के नाम हैं जो मप्र और छत्तीसगढ़ से चुनाव में किस्मत अजमाएंगे। इनमें बीजेपी ने जो लिस्ट जारी किया है उसमें छरपुर, झाबुआ, पिछोर, पथरिया, कोरबार, राजिम, बस्तर जैसी सीटें शामिल हैं।

    भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव सिमिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जतनप्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में 16 अगस्त को हुई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ और मप्र मेंहोने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 39 नामों का चयन किया गया है।

    पहली सूची जारी होते ही पार्टी में गुटबाजी उभरने की खबरें आनी भी शुरू हो गई हैं। असंतुष्टों का कहना है कि यह ऐसे लोगों की सूची है जो इस बार चुनाव में हारने वाले हैं। बता दें, कि इसी सार छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। जल्दी ही छत्तीसगढ़ और मप्र की अन्य सीटों के लिए भी सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

    ]]>
    Thu, 17 Aug 2023 16:35:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    15 अगस्त पर किस जिले में कौन से मंत्री या कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की सूची, आप भी देखें... https://acntimes.com/These-ministers-and-collectors-will-hoist-the-flag-in-these-districts-on-August-15 https://acntimes.com/These-ministers-and-collectors-will-hoist-the-flag-in-these-districts-on-August-15 एसीएन टाइम्स @ भोपाल । स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में होने वाले समारोह में ध्वजारोहण करने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री तथा कलेक्टरों की सूची जारी की है।

    ]]>
    Fri, 11 Aug 2023 22:37:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम : BJP नेता आलोक शर्मा ने मुस्लिमों से ऐसा क्या कह दिया कि हर तरफ हो रही आलोचना, लोग बोले& तो क्या निर्वाचन आयोग और प्रशासन की मुहिम गलत है https://acntimes.com/BJP-leader-Alok-Sharmas-controversial-statement-is-being-criticized https://acntimes.com/BJP-leader-Alok-Sharmas-controversial-statement-is-being-criticized एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चुनावी दौर में मतदाताओं को साधने के बजाय भाजपा के नेता उनसे वोट नहीं देने जैसी बातें कर रहे हैं। जावरा विधानसभा क्षेत्र में हुई एक सफा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने मुस्लिम समुदाय से वोट देने नहीं जाने की बात कह डाली। इसे लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है।

    भाजपा नेता आलोक शर्मा शुक्रवार को जावरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन को संबोधित किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि- ‘मुस्लिम भाइयों से कहना चाहता हूं कि तुम वोट तो दोगे नहीं मियां, वोट मत देना... पर दिल से स्वीकार तो करो कि जिस मकान में तुम रह रहे हो ये मकान प्रधानमंत्री की योजना में मिला है।’

    उन्होंने दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, मोतीलाल वोरा सहित कई मुख्यमंत्रियों के नाम गिनाते हुए कहा कि- ‘किसी भी मुख्यमंत्री ने हज हाउस बनने दिया क्या? नहीं ना, क्योंकि अल्लाह को भी मालूम था कि ये नियत हैं ही नहीं। शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में हज हाउस बनाया और तुम्हारी सेवा करने का काम किया।‘ भाजपा नेता शर्मा ने यहां तक कह कि- ‘हम जो कहते हैं खुलकर कहते हैं। वोट नहीं देना, मत दो पर एक काम तो करो मेरे भाई हमने इतना किया है तो तुम इतना तो करना, वोट मत देना, पर वोट डालने भी मत जाना। भैय्या इतना ही कर दो यार।’

    बंद करवा दिए मीडिया के कैमरे

    सभा को कवर कर रहे मीडिया पर भाजपा उपाध्यक्ष आलोक शर्मा की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल कैमरा बंद करवा दिया। भले ही शर्मा ने कैमरा बंद करवा दिया हो लेकिन उनका भाषण तो फिर भी रिकॉर्ड हो ही गया, वीडियो कैमरे में भले ही कैद न हुआ हो किंतु लोगों के मोबाइल फोन बंद कराना वे भूल गए। बताया जा रहा है, उनके संबोधन को कई लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया।

    बड़ा सवाल ? ...तो क्या प्रशासन और निर्वाचन आयोग की मुहिम गलत है

    भाजपा नेता शर्मा ने जो कुछ भी कहा उसे लेकर लोग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। चूंकि जावरा मुस्लिम बहुल आबादी वाला विधानसभा क्षेत्र है ऐसे में वोट नहीं देने जैसी बात कहना कहीं भाजपा के लिए नुकसानदेह साबित न हो जाए। इसके साथ लोग यह भी कह रहे हैं कि प्रशासन और निर्वाचन आयोग द्वारा शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में खुद को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मानने वाली भाजपा के नेता द्वारा मत देने नहीं जाने का कहना, क्या उचित है?

    ]]>
    Fri, 11 Aug 2023 20:46:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये राजस्थान नहीं है, आतंकी नारे लगाने वाले संभल जाएं, वरना क्या&क्या जुदा हो जाएगा उनको समझ नहीं आएगा& डॉ. नरोत्तम मिश्रा https://acntimes.com/Home-Minister-Narottam-Mishras-big-statement-regarding-slogan-sar-tan-se-juda https://acntimes.com/Home-Minister-Narottam-Mishras-big-statement-regarding-slogan-sar-tan-se-juda एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एक बात मैं बता दूं, यह राजस्थान नहीं है, न ही कांग्रेस की सरकार है, ये मप्र की सरकार है। ऐसे आतंकी नारे लगाने वालों को 24 घंटों में पता चल जाएगा। संभल जाएं वरना उनका क्या-क्या जुदा हो जाएगा, समझ नहीं आएगा।

    यह बड़ा बयान मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिया। उन्होंने रतलाम में दो दिन पूर्व 'सिर तन से जुदा' जैसे आपत्तिजनक नारे लगाने से जुड़े सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा एफआईआर दर्ज हो गई है। अपराधी चिह्नित हो चुके हैं। जल्दी पुलिस हिरासत में होंगे। यहां से लेकर एनएसए तक की कार्रवाई होगी जिन पर और अपराध हैं।

    बता दें कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एक दिन पूर्व रात में मुस्लिम समुदाय ने स्थानीय हाट रोड स्थित पुलिस चौकी को घेर कर आपत्ति दर्ज कराई थी। इस दौरान 'सिर तन से जुदा' जैसे नारे भी गूंजे थे। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस द्वारा नारे लगाने वालों के विरुद्ध धारा 188 के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

    एसपी लोढ़ा ने की यह अपील

    इधर, एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने वीडियो जारी कहा है कि सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें अलग-अलग समुदाय द्वारा की जा रही हैं, जो सही नहीं हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की विवादित टिप्पणी नहीं करें। दो दिन पूर्व जो घटना हुई उसे लेकर तत्काल कार्रवाई की गई। साथ ही जो वहां अवैधानिक मजमा लगाया गया था उसे लेकर भी धारा 188 में कार्रवाई की गई है। जो भी लोग अपना हित साधने के लिए लोगों को लाए थे उनकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। गलत लोगों के विरुद्ध ही कार्रवाई होगी, बेगुनाह और मासूमों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ऐसे मामलों में पड़ने से रोकें क्योंकि देखने में आया है कि इससे 16-17 साल के युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है।

    ]]>
    Fri, 11 Aug 2023 15:22:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हाफिज द्वारा किए गए अभद्र कमेंट से नाराज वाल्मीकि समाज सेना, विहिप और बजरंग दल ने निकाली रैली, पुलिस को ज्ञापन सौंपा https://acntimes.com/Valmiki-Samaj-Sena-VHP-and-Bajrang-Dal-angry-with-Hafizs-indecent-comment https://acntimes.com/Valmiki-Samaj-Sena-VHP-and-Bajrang-Dal-angry-with-Hafizs-indecent-comment एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंदौर के एक हाफिज द्वारा वाल्मीकि समाज के लोगों को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से वाल्मीकि समाज में नाराजगी है। इसे लेकर वाल्मीकि समाज सेना, विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल ने गुरुवार शाम को रैली निकाल कर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

    रैली शाम करीब चार बजे नगर निगम से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए माणक चौक थाना पहुंची। यहां ज्ञापन देकर मांग की गई कि अभद्र कमेंट करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। रैली और ज्ञापन देने के दौरान बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक रामबाबू शर्मा, वाल्मीकि सेवा के जिला अध्यक्ष बाबू गोसर, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गौरव शर्मा, मुकेश व्यास, आशु टांक, राजेश कटारिया, जगदीश पाटीदार, कमलेश ग्वालियरी, नरेंद्र खरे, शुभम डागर, सचिन कलोसिया, रोहित बिड़वान, योगेश बड़वाल, देवा खरे, गोपाल पहलवान, नरेंद्र खरे, कृष्णा देसाई, रवि खरे, गोलू, सनी खरे, सुमित कल्याणे, रिकी सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    ]]>
    Thu, 10 Aug 2023 20:50:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    व्यापमं घोटाले की जांच को लेकर मप्र उच्च न्यायालय में याचिका दायर, 9 साल से जांच लंबित होने पर पारस सकलेचा ने ली न्यायालय की शरण https://acntimes.com/Petition-filed-in-MP-High-Court-regarding-investigation-of-Vyapam-scam https://acntimes.com/Petition-filed-in-MP-High-Court-regarding-investigation-of-Vyapam-scam एसीएन टाइम्स @ इंदौर । मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले के संबंध में व्हिसल ब्लोअर और कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने उच्च न्यायालय इंदौर में याचिका दाखिल की है। उन्होंने मामले की जांच को लेकर 9 साल पूर्व आवेदन दिया था जो आज तक लंबित है। जांच और कार्रवाई नहीं होने पर सकलेचा ने न्यायालय की शरण ली है।

    व्यापमं ने 27 नवंबर, 2014 को समाचार पत्र में विज्ञप्ति जारी कर जनता से 15 दिन में व्यापमं महाघोटाले पर दस्तावेज सहित आवेदन मांगे गए थे। इस संबंध में पारस सकलेचा ने 11 दिसंबर, 2014 को 320 पेज का आवेदन एक आवेदन एसटीएफ को दिया था। आवेदन के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए थे। इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर 7 सितंबर, 2019 को सकलेचा ने शिकायत की तब जाकर 11 से 13 सितंबर, 2019 के दौरान एसटीएफ द्वारा उनके बयान लिए गए थे।

    इसके बाद से आज तक मामला लंबित है। अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते सकलेचा ने उच्च न्यायालय इंदौर में रिट याचिका दाखिल की है। इसमें न्यायालय से अनुरोध किया है कि उनके आवेदन पर नियत समय में जांच पूर्ण कर कार्यवाही करने के आदेश प्रदान किए जाएं।

    ]]>
    Thu, 10 Aug 2023 20:26:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    NCP ने मध्यप्रदेश में नियुक्त किए विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, रतलाम के जाफर हुसैन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने https://acntimes.com/Jafar-Hussain-appointed-MP-convenor-of-minority-cell-of-NCP https://acntimes.com/Jafar-Hussain-appointed-MP-convenor-of-minority-cell-of-NCP एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। रतलाम के जाफर हुसैन को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

    राकांपा के मप्र प्रभारी मृदु कुकरेजा व प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त पटेल की अनुशंसा पर मप्र के सभी प्रकोष्ठों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेंहदी हसन ने राकांपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर जाफर हुसैन शाह को नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर रतलाम शहर अध्यक्ष एडवोकेट जहीरुद्दीन, नीमच जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर परिहार, मंदसौर जिलाध्यक्ष परमानंद पाटीदार, वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, सरवर अली, इमरान खान, सोहेल हुसैन, लुणावत, बंटी, राजेश आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

     

     

    ]]>
    Thu, 10 Aug 2023 10:41:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर हुई ऑनलाइन बाघ क्विज में रतलाम के जावेद अब्बासी अव्वल, अनंत शुक्ला सहित 3 अन्य प्रतिभागी भी टॉप&100 में https://acntimes.com/Ratlams-Javed-Abbasi-and-Anant-Shukla-among-4-in-top-100-in-online-tiger-quiz https://acntimes.com/Ratlams-Javed-Abbasi-and-Anant-Shukla-among-4-in-top-100-in-online-tiger-quiz पर्यावरण विभाग के पर्यावरण नियोजन समन्वयक संगठन (EPCO) ने किया था आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । मप्र सहित पूरे देश में 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया। यह दिन बाघ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के नाम रहा। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के पर्यावरण विभाग के पर्यावरण नियोजन समन्वयक संगठन (EPCO) भोपाल द्वारा ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया। इसके परिणाम गत दिवस घोषित किए गए। इसमें रतलाम के प्रतिभागी पहले नंबर एवं दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः सीहोर और आगर जिले के प्रतिभागी रहे। स्पर्धा की टॉप-टेन सूची में रतलाम जिले के सीएम राइस विनोबा स्कूल के अनंत शुक्ला सहित तीन अन्य प्रतिभागी भी शामिल हैं।

    पर्यावरण शिक्षा अधिकारी दिलीप चक्रवर्ती ने एसीएन टाइम्स को बताया कि प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बाघ संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए समर्पित रहना है। मध्यप्रदेश में बाघ संरक्षण एवं वृद्धि के लिए प्रोजेक्ट टाइगर चलाया जा रहा है तथा बाघों के सरंक्षण के लिए सर्वाधिक प्रयास भी किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों से मध्यप्रदेश को बाघ प्रदेश की उपाधि से नवाजा गया है। वर्तमान परिप्रेक्ष में बाघ के प्राकृतिक आवास की हानि, जलवायु परिवर्तन, शिकार, मानव एवं बाघ संघर्ष जैसी गतिविधियां इनकी संख्या में गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं।

    वेबिनार और क्विज का हुआ आयोजन

    विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों में बाघ के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से EPCO  दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया। पहले दिन वेबिनार के माध्यम से प्रदेश के 160 प्रतिभागियों को प्रस्तुतिकरण द्वारा बाघ एवं बाघ संरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। दूसरे दिन ऑनलाइन क्विज के माध्यम से बाघ क्विज आयोजित की गई इसमें 2419 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए। इनमें से 293 रजिस्ट्रेशन रिपीट होने से कुल 2126 प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन मान्य किया गया। प्रतिभागियों में 1443 विद्यार्थी, 596 शिक्षक, 18 प्रोफेशनल्स तथा 69 अन्य शामिल रहे।

    ऐसे बनी टॉप-100 की सूची

    इसके परिणाम एक दिन पूर्व EPCO द्वारा जारी किए गए। इसके साथ ही एक टॉप-100 सूची भी जारी की गई जिसमें 100 में से 88 अंक तक लाने वाले प्रतियोगी शामिल हैं। चक्रवर्ती ने बताया क्विज में बाघों से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे जिनके ऑनलाइन जवाब देने थे। इसके लिए अलग-अलग स्लॉट निर्धारित थे। प्रत्येक स्लॉट में 20 मिनट का समय नियत था। टॉप-100 में सबसे पहले जवाब देकर नंबर हासिल करने वाले 100 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसमें रतलाम जिले के सिमलावदा खुर्द के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक जावेद अब्बासी ने सर्वाधिक 100 अंक के साथ टॉप-100 की सूची में पहले पायदान पर जगह बनाई। जबकि दूसरे और तीसरे पायदान पर क्रमशः मधुरिमा तिवारी (चंद्रशेखर आजाद शासकीय पीजी कॉलेज, सीहोर) तथा संदीप परिहार (एंकर हाई स्कूल पालखेड़ी, आगर) रहे। दोनों शिक्षक हैं और उन्हें 96 अंक प्राप्त हुए।

    रतलाम के इन 4 प्रतिभागियों ने पाई टॉप-100 में जगह

    बता दें कि रतलाम जिले से कुल 73 लोगों ने प्रतिभागिता की जिनमें से 4 ने टॉप-100 में जगह बनाई। इनमें से श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के छात्र आरोन पारीक (96 अंक) शामिल हैं। बाकी के तीन प्रतिभागी सरकारी स्कूलों के हैं। इनमें शासकीय बालक हा. से. स्कूल नामली की शिक्षक अनुसूईया पीपरीवाल (92 अंक), सीएम रइस विनोबा हा. से. स्कूल के शिक्षक अमित पारीक (92 अंक) तथा इसी सीएम राइस विनोबा हा. से. स्कूल के ही छात्र अनंत शुक्ला (88 अंक) शामिल हैं।

    किस जिले के कितने प्रतियोगी हुए शामिल

    सबसे ज्यादा 320 प्रतिभागी बालाघाट जिले से शामिल हुए थे जबकि सीधी, सीहोर, सागर, झाबुआ, अनूपपुर से महज 1-1 प्रतिभागी रहे। उमरिया, शिवपुरी, शहडोल और राजगढ़ जिले से एक भी प्रतिभागिता नहीं रही। प्रतिभागिता के मामले में जबलपुर 200 प्रतिभागियों के साथ दूसरे, उज्जैन 175 के साथ तीसरे, इंदौर 132 के साथ चौथे और भोपाल 129 प्रतिभागियों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

    टॉप-100 प्रतिभागियों की सूची

    सभी प्रतिभागियों का परिणाम जानने के लिए नीचे दी गई पीडीएफ डाउनलोड करें

    ]]>
    Thu, 10 Aug 2023 06:02:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जननायक टंट्या मामा एवं भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित https://acntimes.com/Applications-invited-under-Jannayak-Tantya-Mama-and-Bhagwan-Birsa-Munda-Self-Employment-Scheme https://acntimes.com/Applications-invited-under-Jannayak-Tantya-Mama-and-Bhagwan-Birsa-Munda-Self-Employment-Scheme एसीएन टाइम्स @ भोपाल  आदिवासी वित्त विकास निगम म.प्र. द्वारा जननायक टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना एवं भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना संचालित है। इसके तहत आदिवासी युवाओं के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान करने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

    अनुसूचित जनजातीय वर्ग के शिक्षित युवा वर्ग व बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए उक्त योजना में निगम द्वारा ब्याज अनुदान एवं ऋण गारंटी प्रदान की जाती है। जनजातीय कार्य विभाग ने आदिवासी युवाओं से योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

    ]]>
    Fri, 04 Aug 2023 01:30:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यह कैसी उपेक्षा है ? शहर से राजधानी तक अपनी सरकार, फिर कई लोकतंत्र सेनानियों को अब तक नहीं मिला ताम्रपत्र और उचित सम्मान https://acntimes.com/government-from-city-to-capital-Again-waiting-for-the-copper-plate-and-honor-fund-to-the-democracy-fighters https://acntimes.com/government-from-city-to-capital-Again-waiting-for-the-copper-plate-and-honor-fund-to-the-democracy-fighters लोकतंत्र सेनानी संघ ने 2018 में कलेक्टर को दिए पत्र में जिन सेनानियों की दी थी जानकारी उनके परिवारों को आज भी है इंतजार 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए यातनाएं झेलने वाले रतलाम के कई लोकतंत्र सेनानी और उनके परिवार आज भी उचित सम्मान की बाट जोह रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ऐसे सभी सेनानियों को ताम्रपत्र प्रदान करने की घोषणा के बाद भी अब तक इस दिशा में ठोस प्रयास नहीं होना समझ से परे है। यह स्थिति तब है जबकि शहर से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक भाजपा की सरकार है। 

    मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 21 जुलाई 2023 को प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है। अवर सचिव सुमन रायकवार के द्वारा जारी इस पत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गत 26 जून 2023 को की गई घोषणा क्रमांक सी-2456 का उल्लेख है। इसमें स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि पूर्व में लोकतंत्र सेनानियों को राज्य शासन द्वारा ताम्रपत्र प्रदान किए गए। तब जिन भी सेनानियों को ताम्रपत्र नहीं मिल सके थे उन्हें इस 15 अगस्त को प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए सभी जिलों से शेष रहे जीवित और दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों की जानकारी चाही गई है। 

    5 साल पहले दिया था पत्र, अब तक नहीं मिले ताम्रपत्र 

    उक्त पत्र के संदर्भ में जब एसीएन टाइम्स द्वारा जानकारी निकाली गई तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। वह यह कि, लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले कई सेनानियों और उनके परिवारों को अब तक ताम्रपत्र मिलना तो दूर, भाजपा सरकार और जिम्मेदार उचित सम्मान भी नहीं दे पाये । इनके परिवार आज भी इस सम्मान और ताम्रपत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे उपेक्षित लोकतंत्र सेनानियों के नाम 5 सितंबर, 2018 के तत्कालीन कलेक्टर को लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा दिए गए पत्र में दर्ज हैं। लोकतंत्र सेनानी संघ के तत्कालीन जिला अध्यक्ष द्वारा दिए गए पत्र में स्पष्ट किया गया था सम्मान निधि और ताम्रपत्र देने से पूर्व ही कुछ लोकतंत्र सेनानियों का निधन हो गया था, जिससे उनके परिवर सम्मान निधि तो दूर ताम्रपत्र से भी वंचित हैं। इस बात को 5 वर्ष होने को हैं लेकिन अभी तक उन्हें ताम्रपत्र व अन्य सम्मान प्राप्त नहीं हो सका है। 

    पत्र में ये नाम शामिल थे 

    1. प्रहलाददास काकानी (अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत के प्रांत व्यवस्थापक रहे। आपातकाल के बाद संघ की पत्रिका ‘युगबोध’ के लिए अपना घर और चार्टर्ड अकाउंटेंट का व्यवसाय तक छोड़ दिया और लगभग गृहस्थ प्रचारक सा जीवन व्यतीत किया)
    2. अंबालाल जोशी (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक रहे)
    3. पं. हरगोपाल शर्मा (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रतलाम कार्यालय के आजीवन कार्यालय प्रमुख रहे)
    4. रतनलाल चत्तर (रतलाम नगर संघचालक स्वर्गीय अशोक चत्तर के स्वर्गीय पिता)
    5. झमकलाल गांधी (आपातकाल की बीमारी के कारण आंखें तक खो दी)
    6. कुंदनमल कोठारी
    7. बसंत चौपड़ा
    8. प्रेमनारायण दवे (इनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया, दोनों बेटों का निधन हो गया)
    9. होकमसिंह गौड़
    10. पंचमलाल जैन
    11. 11 शांतिलाल मेहता
    12. सुरेंद्र कुमार गोरेचा 

    बड़ा सवाल ?  अपने परिवार की रक्षा नहीं कर पाए तो हिंदू समाज की कैसे कर पाएंगे

    विचारधारा और निष्ठा से बंधे होने के कारण उपेक्षित लोकतंत्र सेनानियों के परिवार आज भी खुलकर बोल नहीं पाए हैं, लेकिन व्यथित जरूर हैं। इनकी पीड़ा इस बात से है कि रतलाम की नगर सरकार से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक भाजपा की सरकार है जिसके मूल में इन्हीं सेनानियों के त्याग और तपस्या निहित है। यह स्थिति तब है जबकि कुल 71 मीसाबंदियों में से लगभग 30 से ज्यादा अभी जीवित हैं। जब भाजपा सरकार इन अतुल्य कार्यकर्ताओं को मृत्युपरांत अपनी सरकार होते हुए सम्मान नहीं दे पाए तो फिर समस्त हिंदू समाज की रक्षा कैसे कर पाएगी। बाद में आए कांग्रेसियों के परिवार आज इनसे ज्यादा सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। देखा जाए तो एक प्रकार से यह लोकतंत्र सेनानियों के हितों की रक्षा करने वाले संगठन की भी विफलता ही है।

    ]]>
    Thu, 03 Aug 2023 12:53:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP के 34 IPS अधिकारियों के तबादले, रतलाम और बुरहानपुर सहित कई जिलों के एसपी बदले, देखें सूची... https://acntimes.com/Transfer-of-34-IPS-officers-of-MP https://acntimes.com/Transfer-of-34-IPS-officers-of-MP एसीएन टाइम्स @ भोपाल। मप्र शासन के गृह विभाग द्वारा प्रदेश के 34 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है।

    ]]>
    Mon, 31 Jul 2023 17:59:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : भोपाल, इंदौर व उज्जैन के संभागायुक्त तथा गुना, पन्ना, उमरिया, भिंड व छिंदवाड़ा के कलेक्टर बदले, देखें सूची... https://acntimes.com/Major-administrative-reshuffle-in-MP-many-divisional-commissioners-and-collectors-changed https://acntimes.com/Major-administrative-reshuffle-in-MP-many-divisional-commissioners-and-collectors-changed एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले चार संभागों के आयुक्त और पांच जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम् संभागों के आयुक्त तथा गुना, पन्ना, छिंदवाड़ा, उमरिया और भिंड के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं।

    मध्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रविवार देर रात आईएस अफसरों की दो तबादला सूची जारी हुईं। इनमें 18 प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। 1999 बेच के डॉ. पवन कुमार शर्मा इंदौर संभाग से स्थानांतरित कर भोपाल और नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त बनाए गए हैं। इसी तरह 2003 बैच के डॉ. संजय गोयल अब उज्जैन संभागायुक्त होंगे। भोपाल संभागायुक्त को इंदौर संभाग और नर्मदाघाटी विकास प्राधिकरण इंदौर का आयुक्त बनाया गया है। नर्मदापुरम् संभागायुक्त 2007 बैच के आईएस श्रीमन शुक्ला अब कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंधक संचालक एवं ममंडी बोर्ड के आयुक्त होंगे। उज्जैन संभागायुक्त संदीप यादिव को प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल सहित अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं।

    इन जिलों के कलेक्टर बदले

    2009 बैच के श्रीकांत बनोठ इंदौर श्रमायुक्त, 2010 बैच के तरुण राठी गुना कलेक्टर, 2011 के आईएएस वी. एस. चौधरी कोलसानी नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपसचिव, हरजिंदर सिंह पन्ना कलेक्टर, संजीव श्रीवास्तव भिंड कलेक्टर, मनोज पुष्प छिंदवाड़ा कलेक्टर होंगे। पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा को मप्र शासन का उपसचिव बनाया गया है। 2012 बैच के कृष्णदेव त्रिपाठी अब मप्र शिक्षा मंडल के सचिव, 2013 बैच के सतीश कुमार एस. सहकारिता-डेयरी के प्रबंधक संचालक व अन्य जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी बैच के अफसर फ्रैंक नोबल ए. नगर निगम भोपाल के आयुक्त तथा मप्र मैट्रो ट्रेल कॉर्पोरेशन के अपर प्रबंध संचालक होंगे। 2014 बैच की शीतला पटले को छिंदवाड़ा कलेक्टर पद से हटा कर मुख्यमंत्री का उप सचिव, बुद्धेश कुमार वैध को उमरिया कलेक्टर और संदीप केरकेट्टा को भोपाल विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

    ]]>
    Mon, 31 Jul 2023 01:13:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पेंशनरों की शिवराज सरकार को चेतावनी, हमारी अनदेखी की तो विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा खामियाजा https://acntimes.com/Pensioners-warning-to-Shivraj-government-will-have-to-bear-the-brunt-in-assembly-elections https://acntimes.com/Pensioners-warning-to-Shivraj-government-will-have-to-bear-the-brunt-in-assembly-elections पेंशनर्स मप्र रतलाम की मासिक बैठक में उप प्रांताध्यक्ष कीर्तिकुमार शर्मा ने सरकार को चेताया

     एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश सरकार प्रदेश के पांच लाख पेंशनरों व उनके परिवारों को लगातार आर्थिक बदहाली की ओर धकेल रही है। सुरसा की तरह महंगाई बढ़ रही है। महंगी दवाइयों, महंगे उपचार से पेंशनर्स का परिवार जीवन निर्वाह में गंभीर त्रासदी से गुजर बसर कर रहा है। मुख्यमंत्री म.प्र. शासन पेंशनर्स विरोधी नीति अपनाते हुए पेंशनर्स के अधिकारों उनके हकों छीन रही है।

    यह बात पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. रतलाम की मासिक बैठक में उप प्रांताध्यक्ष कीर्तिकुमार शर्मा ने कही। उन्होंने प्रांतीय परिपत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि 5 लाख राज्य पेंशनरों के साथ उनके परिवारों, रिश्तेदारों के सदस्य जुड़े हैं। इनकी संख्या कुल 50 लाख तक है। प्रदेश सरकार ने राज्य पेंशनरों की ज्वलंत न्यायोचित मांग का शीघ्र निराकरण नहीं किया तो पेंशनर्स की नाराजी का खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में उठाना ही पड़ेगा।

    सांसदों और विधायकों को देंगे ज्ञापन

    पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. भोपाल के अह्वान पर प्रदेश के समस्त जिलों, तहसीलों से संगठन द्वारा प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों को इस आशय के ज्ञापन देंगे। इनमें वे मुख्यमंत्री को पेंशनर्स की नाराजगी के बारे में अवगत कराते हुए ज्वलंत मांगों का चुनाव पूर्व शीघ्र समाधान कराने की मांग की जाएगी। बैठक को एम. एल. भट्ट, प्रेम कुमार बेनावत, महेश कुमार राठौड़, आशा श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

    कवि जुझारसिंह भाटी ने चंद्रशेखर आजाद पर सुनाई कविता

    इस अवसर पर पेंशनर सदस्य एवं रतलाम हल्ला-गुल्ला सांस्कृतिक मंच के संयोजक हास्य कवि जुझारसिंह भाटी ने देशभक्त चंद्रशेखर आजाद पर कविता सुनाकर उपस्थित पेंशनर्स साथियों में देशभक्ति का जज्बा कायम किया। बैठक में एस. एन. जोशी, बद्रीलाल राठौड़, कैलाशनाथ शर्मा, विजयसिंह सिसौदिया, जयवंत गुप्ते, के. एल. भाटी, गायत्री शर्मा, साधना आचार्य, अरुण कुमार क्षीरसागर, जितेन्द्रसिंह भूरिया, चंद्रकला व्यास, विभा जैन, रामचंद्र राव चव्हाण, वेदपालसिंह, कृष्ण गोपाल आचार्य, निर्मला नलवड़े, मंगला सोनगरा, हरिशंकर चौहान, एफ. एम. मंसूरी, भारतसिंह सोनगरा, नरेन्द्रसिंह चौहान, महेश शर्मा उपस्थित थे।

    प्रमुख मांगें

    1. राज्य पेंशनर्स के केन्द्र के साथ समान 42 प्रतिशत महंगाई राहत अविलंब स्वीकृत की जाए।
    2. म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ पुर्नगठन अधिनियम की धारा 49 (6) शीघ्र विलोषित की जाए।
    3. राज्य पेंशनर्स के आयुष्यमान योजना/स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा जाए।
    4. केन्द्रीय पेंशनर्स की भांति राज्य पेंशनर्स को 1000 प्रतिशत चिकित्सा भत्ता दिया जाए।
    5. न्यायालयीन निर्णय के परिपेक्ष्य में 79 वर्ष पूर्ण होने पर अर्थात 80 वर्ष प्रारंभ होते ही 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की जाए।
    6. छठें व सातवें वेतनमान का लंबित देय एरियर पेंशनरों को भुगतान किया जाए।
    ]]>
    Fri, 28 Jul 2023 13:42:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ‘शिव’ का इंसाफ ! ढोल&नगाड़े बजाकर महाकाल की सवारी पर थूकने वालों के मकानों पर चलाए बुलडोजर https://acntimes.com/Bulldozers-run-on-the-houses-of-those-who-spit-on-Mahakals-ride https://acntimes.com/Bulldozers-run-on-the-houses-of-those-who-spit-on-Mahakals-ride एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । सौहार्द बिगाड़ने का कोई भी प्रयास सख्ती से कुचल दिया जाएगा, यह संदेश बुधवार को उज्जैन प्रशासन और पुलिस ने दिया। ढोल-नगाड़ों के साथ नेकले पुलिस-प्रशासन के अमले ने महाकाल की सवारी पर थूंकने वालों के मकान बुलडोजर से तोड़ दिए। मामले में एक आरोपी को भेरूगढ़ जेल जब दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। 

    सावन के दूसरे सोमवार (17 जुलाई, 2023) को महाकाल की सवारी निकल रही थी। शाम करीब साढ़े छह बजे टंकी चौक इलाके से गुजरने के दौरान एक बहुमंजिला इमारत से शरारती तत्व सवारी पर लगातार थूंकते रहे। इसका वीडियो वायरल हुआ तो मामला गरमा गया। मामले को पुलिस और प्रशासन ने गंभीरता से लिया।

    बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया। इसके पहले प्रशासन और पुलिस का लवाजमा  ढोल-नगाड़ों के साथ बुलडोजर लेकर शहर में निकाला और वहां पहुंचा जहां महाकाल की सवारी पर थूंका गया था। नगर निगम की टीम भी मौजूद थे। इस दौरान पूरे समय पुलिस लाउड स्पीकर से आरोपियों के नाम भी दोहरा रही थी। यह भी कहा कि शहर का सौहार्द बिगाड़ने वालों के घरों के अवैध हिस्सों को तोड़ा ज रहा है। पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई। बुल्डोजर और अमला अपना काम करता रहा। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ ही देशभक्ति गीत भी लगातार बजते रहे।

    तोड़ने से पहले खाली कराया मकान

    मामले में तीन आरोपी हैं जिनमें से एक अदनान मंसूरी बालिग है जबकि दो अन्य नाबालिग हैं। इनके मकान तोड़ने से पहले पुलिस ने उन्हें खाली कराया। मकान में ऊपरी मंजिलों पर रखा सामान सेजीबी की मदद बाहर निकाला गया।

    शरारती थूंकते रहे, नीचे वीडियो बनता रहा

    टंकी चौक क्षेत्र में मकान के ऊपर से सवारी पर एक बालिग और दो नाबालिग लगातार थूंकते रहे। यह देख नीचे खड़े युवकों ने उनके इस कृत्य को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो वायरल होते लोगों ने घटना का विरोध शुरू कर दिया। मामले की भैरूगढ़ नाका चौराहा निवासी सावन लोट नामक युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 295 ए , 153 ए, 505, 296 के तहत केस दर्ज मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। भारी सुरक्षा के बीच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से बालिग को भैरवगढ़ स्थित सेंट्रल जेल भेजने के आदेश हुए। दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

    ]]>
    Wed, 19 Jul 2023 14:09:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    NIA In Ratlam : सूफा आतंकियों की संपत्ति जांचने रतलाम पहुंची राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम   https://acntimes.com/NIA-In-Ratlam-Team-arrived-to-check-the-assets-of-terrorists https://acntimes.com/NIA-In-Ratlam-Team-arrived-to-check-the-assets-of-terrorists जयपुर दहलाने की साजिश रचने के मास्टर माइंड इमरान के फार्म हाउस और घर में लगाए नोटिस

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार फिर रतलाम में डेरा डाला। गत वर्ष राजस्थान में विस्फोटक पदार्थ के साथ पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों की जांच के लिए आई एनआईए की टीम ने मुख्य सरगना इमरान की संपत्ति घर और फॉर्म हाउस की जांच करने पहुंची। स्थानीय राजस्व विभाग का अमला भी साथ है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मार्च 2022 में निंबाहेड़ा (राजस्थान) में कार सवार संदिग्ध लोगों को विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच पुलिस और एनआईए कर रही है। पता चला था कि आरोपियों की जयपुर को दहलाने की साजिश है उनका रतलाम से भी कनेक्शन है। तब से मध्यप्रदेश और राजस्थान STF रतलाम में समय-समय पर सर्चिंग की जा रही है। ऐसी ही एक कार्रवाई के दौरान सूफा से जुड़े इमरान सहित आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इमरान मामले का मास्टरमाइंड है। इसके चलते सोमवार को एनआईए की टीम फिर रतलाम पहुंचे और इमरान के घर और फार्म हाउस की जांच कर रही है। बताया जा रहा है एनआईए द्वारा दोनों स्थानों पर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। हालांकि, अभी इसी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

    11 आरोपियों के विरुद्ध दायर की है चार्जशीट

    निंबाहेड़ा में 30 मार्च 2022 को मामले में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद एनआईए की टीम जांच के लिए पूर्व में भी रतलाम थी। यहां से ATS  ने तो इमरान के फार्म हाउस से संदेहास्पद सामग्री भी बरामद की थी। फार्म हाउस पर ही देशद्रोही गतिविधियों के संचालन का पता चला था। पूर्व में रतलाम आए एनआईए के 20 से ज्यादा सदस्यों ने पड़ताल के बाद जयपुर की स्पेशल NIA कोर्ट में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की थी। आरोपियों पर जयपुर को दहलाने की साजिश रचने का आरोप है।

    ये हैं 11 आरोपी

    1. इमरान पिता मोहम्मद शरीफ
    2. आमिर खान उर्फ आमीन फावड़ा
    3. मोहम्मद आमीन पटेल
    4. सैफुल्लाह खान पिता रमजानी अली
    5. अल्तमश खान
    6. जुबेर खान पिता फकीर मोहम्मद
    7. मजहर खान पिता इसराइल खान
    8. फिरोज खान पिता फकीर मोहम्मद
    9. मोहम्मद यूनुस पिता याकूब याकी
    10. इमरान खान उर्फ इमरान कुंजड़ा पिता मोहम्मद यूनुस
      (ये सभी रतलाम के निवासी हैं)
    11. आकिफ अतीक, निवासी- ठाणे, महाराष्ट्र

    रतलाम में 2012 से सक्रिय है आतंकियों का स्लीपर सेल सूफा

    जानकारी के अनुसार सूफा रतलाम में 2012 में अस्तित्व में आया था। तब इसमें 40 से 45 युवक कट्टरपंथी सोच वाले युवकों ने इसे बनाया था जिनमें असजद और जुबेर प्रमुख हैं। बाद में संख्या 70 तक पहुंच गई। संगठन बनाने का मकसद इस्लाम का प्रचार प्रसार और संप्रदाय के लोगों को जोड़ना था। हालांकि अब यह कट्टरपंथी सोच की पैरवी करने वाला संगठन होकर आतंकियों के स्लीपर सेल के रूप में रतलाम में सक्रिय है। इससे जुड़े लोगों पर रतलाम में दो बड़े हत्याकांड (तरुण सांखला और कपिल राठौड़ की हत्या) में शामिल होने का आरोप है। हिन्दूवादी नेता कपिल की हत्या सितंबर 2014 में हुआ था। इससे पूर्व आरोपियों ने कांग्रेस नेता यास्मीन शेरानी पर भी गोलियां चलाई थी। जबकि शहर के लंबी गली क्षेत्र निवासी तरुण हत्याकांड 21 सितंबर, 2017 का है। तरुण पर रात को कॉलेज रोड पर एक्टिवा सवार दो युवकों ने पुरानी रंजिश में गोलीमार कर हत्या कर दी थी।

    ]]>
    Mon, 17 Jul 2023 18:59:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रुपए लेकर वोट दोगे तो सरकारें ऐसी ही बनेंगी, पुलिस चेहरा देखकर लगाती है तिलक& पूर्व एडीजीपी वाते https://acntimes.com/If-you-vote-with-money-then-governments-will-be-like-this-former-adgp-vate https://acntimes.com/If-you-vote-with-money-then-governments-will-be-like-this-former-adgp-vate एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय वाते ने पुलिसिया सिस्टम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि पुलिस चेहरा देख कर तिलक लगाती है। उन्होंने इसके लिए जनता और सरकारी सिस्टम को भी जिम्मेदार ठहराया। सेवानिवृत्त पुलिस अफसर ने साफ कहा कि जब तक 200, 300 और 400 रुपए लेकर वोट बेचे जाएंगे तब तक सरकारें ऐसी ही बनेंगी। इसमें सुधार तभी संभव है जब हर व्यक्ति ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाए।

    पूर्व आईपीएस अधिकारी वाते रविवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने एसीएन टाइम्स से विशेष चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पुलिस सेवा में आने से पहले अपने गिरफ्तार होने और हथकड़ी लगाकर ले जाए जाने का बड़ा खुलासा भी किया। वाते ने बताया मामला 70 के दशक के शुरुआती दौर का है। तब रतलाम में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए आंदोलन हुआ था। इसमें वे भी शामिल थे।

    वाते ने तत्कालीन मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल की सभा के दौरान उनके माइक को धकेल दिया था। यह देख पुलिस हरकत में आई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। तब पुलिस उन्हें और कुछ अन्य आंदोलनकारियों को हथकड़ी लगाकर ले गई थी। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया जिसके बाद वे पुलिस सेवा में आए। शायर वाते ने रतलाम से अपने रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा यह मेरा गांव है, इससे बहुत लगाव है।

    ]]>
    Mon, 17 Jul 2023 01:49:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP में विकास पर्व आज से , 2 लाख करोड़ से अधिक के कार्यों का होगा लोकार्पण व भूमि&पूजन https://acntimes.com/Vikas-Parv-in-MP-from-July-16-to-August-14 https://acntimes.com/Vikas-Parv-in-MP-from-July-16-to-August-14 मुख्यमंत्री बड़वानी एवं धार जिले से करेंगे पर्व का शुभारंभ, प्रदेश का दौरा और विभिन्न स्थानों पर होगा रात्रि विश्राम, जनसंवाद व हितग्राही सम्मेलन भी होंगे

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 16 जुलाई से 14 अगस्त तक पूरे प्रदेश में विकास पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन होगा। साथ ही जन-सेवा यात्राएँ, जन-संवाद, हितग्राही सम्मेलन होंगे। प्रदेश में लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन होगा।

    मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि विकास पर्व का उद्देश्य विभिन्न निर्माण कार्यों, विकास गतिविधियों और सभी शासकीय योजनाओं का प्रत्येक पात्र हितग्राही तक लाभ पहुँचाना है। मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री ने निवास ‘समत्व भवन’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विकास पर्व की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए। संबंधित मंत्रीगण भी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे। विकास पर्व का शुभारंभ 16 जुलाई को मुख्यमंत्री चौहान बड़वानी एवं धार जिले से करेंगे।

    विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री चौहान प्रदेशभर का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई स्थानों पर रात्रि विश्राम भी करेंगे। मुख्यमंत्री रोड शो भी करेंगे। पर्व के दौरान लोकार्पण-भूमि-पूजन के साथ ही जनसेवा यात्रा, जनसंवाद और हितग्राही सम्मेलन भी होंगे।

    विभिन्न योजनाओें के हितग्राही सम्मेलन

    विकास पर्व के दौरान विभिन्न योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री भू-अधिकार, दीनदयाल रसोई, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन, जल-जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, संबल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी आदि योजनाओं और महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, स्व-रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन संबंधी योजनाओं के हितग्राही सम्मेलन किए जाएंगे।

    विकास पर्व अवधि में सभी जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक तथा स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर आदि पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सीएम हेल्पलाइन पर विकास पर्व के लिये तैयार किए गए पोर्टल पर सभी कार्यक्रमों की तिथिवार जानकारी अपलोड होगी। होने वाले सभी भूमि-पूजन/लोकार्पण का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

    स्कूल चलें हम अभियान 17 जुलाई से

    मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में 17 जुलाई से शुरू हो रहे स्कूल चलें हम अभियान-2023-24 की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शाजापुर जिले के ग्राम गुलाना से अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सीएम राइज स्कूल गुलाना के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के साथ होगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की सभी शालाएं, अभिभावक-शिक्षक संघ वर्चुअली जुड़ेंगे। अभियान को जन-आंदोलन में बदलने के लिए 17 से 19 जुलाई तक सभी शासकीय शालाओं में ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पूर्व-विद्यार्थियों को भी जोड़ने को कहा।

    20 जुलाई को प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित होंगे

    मुख्यमंत्री चौहान ने 20 जुलाई को प्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाने के कार्यक्रम की शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। प्रदेश के 78 हजार ऐसे विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण किया जाएगा, जिन्होंने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों में विधायक, सांसद, जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। भोपाल के भेल क्षेत्र में स्थित शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सीएम राइज विद्यालय के भूमि-पूजन कार्यक्रम के साथ प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप की 25 हजार रुपए की राशि का अंतरण करेंगे। कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में प्रसारण होगा।

    संत रविदास यात्रा 25 जुलाई से

    मुख्यमंत्री चौहान ने 25 जुलाई से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयोजन में संत रविदास यात्रा की तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण होगी। सागर जिले में 102 करोड़ की लागत से संत रविदास मंदिर के निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाना है। मुख्यमंत्री चौहान ने संत रविदास यात्रा से जनता को जोड़ने और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिए। वीसी में जन अभियान परिषद के महानिदेशक बी. आर. नायडू, आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह, राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक धनराजू एस. और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    ]]>
    Sun, 16 Jul 2023 01:33:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विश्व युवा कौशल दिवस पर मानव शृंखला बनाकर दिया ‘बेटी बचाओ & बेटी पढ़ाओ’ का संदेश https://acntimes.com/Message-of-Beti-Bachao--Beti-Padhao-given-by-making-human-chain-on-World-Youth-Skill-Day https://acntimes.com/Message-of-Beti-Bachao--Beti-Padhao-given-by-making-human-chain-on-World-Youth-Skill-Day एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व युवा कौशल दिवस शनिवार को सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न आयोजन किए गए। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में मानव शृंखला बना कर ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया गया।

    15 जुलाई को ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ मनाया जाता है। भारत शासन द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार इस दिन महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के मार्गदर्शन में बेटी के जन्म और बेटी की शिक्षा को लेकर जागरूकता लाने का कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मानव शृंखला का आयोजन किया गया। विभाग के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं द्वारा परियोजना स्तर पर भी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें जनसमुदाय में बेटी जन्म और बेटी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग द्वार संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इस दौरान विद्यालयों के बालक, बालिकाएं, जनप्रतिनिधि, महिला समुदाय, किशोरियां, महिला बाल विकास के अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आदि ने सहभागिता की।

    ]]>
    Sat, 15 Jul 2023 20:46:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र के हिन्दू नेता राजेश कटारिया पर गोली चलाने के मामले में समीर, असजद व रिजवान को 10&10 साल की सजा, एक को 3 साल की कैद, एक बरी https://acntimes.com/Sameer-Asjad-and-Rizwan-sentenced-to-10-10-years-in-the-case-of-shooting-at-MPs-Hindu-leader-Rajesh-Kataria https://acntimes.com/Sameer-Asjad-and-Rizwan-sentenced-to-10-10-years-in-the-case-of-shooting-at-MPs-Hindu-leader-Rajesh-Kataria 10 साल पुराने मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाई सजा, एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर में रही भारी सुरक्षा व्यवस्था 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हिंदू जागरण मंच के रतलाम जिला संयोजक राजेश कटारिया पर जानलेवा हमला करने के मामले में रतलाम के तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश लक्ष्मण कुमार वर्मा ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने उक्त गोलीकांड के मास्टर माइंड राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के प्रदेश महासचिव तथा आतंकी संगठन सूफा से जुड़े असजद खान सहित तीन तीन अभियुक्तों को 10-10 साल की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में एक अभियुक्त को तीन साल की कैद हुई है जबकि एक आरोपी को बरी किया गया है। 10 साल पुराने बहुचर्चित मामले को लेकर आए फैसले के मद्देनजर न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। 

    जानकारी के अनुसार मंगलवार को तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश लक्ष्मण कुमार वर्मा के न्यायालय में 10 साल पुराने मामले में सुनाई हुई। मामला हिंदूवादी नेता एवं समाजसेवी राजेश कटारिया पर हुए जानलेवा हमले का था। न्यायालय ने अभियुक्त अभियुक्त रिजवान पिता रमजानी खान, समीर उर्फ बारीक पिता हनीफ खान तथा असजद खान को 10-10 साल की कैद की सजा सुनाई। तीनों पर क्रमशः 1500, 500 और 1000 रुपए अर्थदंड भी किया गया है। इनके अलावा अभियुक्त शाहिद पिता फरीद खान को तीन साल की कैद तथा 500 रुपए अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। मामले में पांचवें आरोपी अनवर उर्फ अन्नू पिता यूसुफ खान के विरुद्ध पुलिस पर्याप्त साक्ष्य और सबूत पेश नहीं कर सकी जिससे न्यायालय ने उसे बरी कर दिया।

    भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आया फैसला 

    मामला अत्यंत संवेदनशील होने से सुनाई के दौरान न्यायालय परिसर में काफी गहमा रही। एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। सुबह से ही बैरिकेंडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

    यह था मामला

    मामला 29 जुलाई, 2013 का है। हिंदूवादी नेता राजेश कटारिया शाम करीब 4.45 बजे रतलाम के इटावामाताजी स्थित वेयर हाउस से सालाखेड़ी चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप (फ्रैंड्स ऑटोमोबाइल) जा रहे थे। तभी उन पर गोली दागी गई थी। मामले में स्टेशन रोड थाने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भादंवि की धारा 307, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। विवेचना में पता चला कि कटारिया जब पेट्रोल पंप जा रहे थे तब एक बाइक पर सवार अभियुक्त रिजवान शेरानी तथा समीर और दूसरी बाइक पर सवार शाहिद उर्फ शाहिद हाली पिता हनीफ खान और अनवर मेवाती ने उनका पीछा किया। अभियुक्तों ने पेट्रोल पंप के पास समीर पिता हनीफ खान निवासी न्यू काजीपुरा ने कटारिया को ओवरटेक किया। तभी पीछे बैठे रिजवान ने उन पर दो गोलियां दागीं। एक गोली कटारिया के सीने को छूती हुई उनके बाएं हाथ में लगी जिससे वे घायल हो गए। हमले के बाद रिजवान व समीर धराड़ तरफ और अनवर व सईद रतलाम तरफ बाइक भगा ले गए। गोलीकांड को लेकर हिंदूवादी संगठनों और कार्यकर्ताओं ने काफी विरोध प्रदर्शन भी किया था और रतलाम बंद भी किया गया। तब एसपी द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था। 

    इसलिए हुआ था हमला 

    बता दें कि, जब हमला हुआ था तब राजेश कटारिया हिंदू जनचेतना मंच के संयोजक थे। अभियुक्तों ने कटारिया द्वारा कपिल राठौड़ सहित अन्य को संरक्षण देने, उनकी लीडरशीप करने और जेल में हुए एक विवाद से नाराज होकर हमले की साजिश रची थी। हमले से पहले उन्होंने कटारिया की रैकी कर पूरी तैयारी की थी। मामले में देशद्रोह के मामले में लिप्त असजद द्वारा षड्यंत्र रचने की बात सामने आई थी। कटारिया पर हमले के लिए पिस्टल और कारतूस भी सिकलीगर से उसी ने खरीदा था।

    लैपटॉप की हार्ड डिस्क ने खोला था असजद का राज

    मामले की पड़ताल के दौरान पुलिस ने इमरान के लैपटॉप की हार्ड डिस्क जब्त की थी जिसमें इंटरनेट के माध्यम से चैटिंग का रिकॉर्ड मिला था। इसी में असजद का नाम आया था। इमरान के दक्षिण भारत में सक्रिय आतंकी संगठन ‘अल असामा ग्रुप’ के कमांडर यूसुफ से इंटरनेट चैटिंग करने की बात भी सामने आई थी। असजद और उसका साथी इमरान यूसुफ से निर्देश लेकर रतलाम में गतिविधियों का संचालन करते थे। बाद में इमरान और असजद के बीच विवाद हो गया और इमरान सूफा से अलग हो गया था। मामले में पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने के आरोप भी लगे थे। रतलाम में भी तत्कालीन एसपी के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था। इसे लेकर भोपाल में धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन भी दिया गया था।

    ]]>
    Tue, 11 Jul 2023 18:17:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मदरसे में बर्बरता : सबक याद नहीं हुआ तो तालिबानी मानसिकता वाले शिक्षक ने मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान, केस दर्ज https://acntimes.com/Taliban-teacher-mercilessly-beats-up-innocent-child-in-madrassa-video-viral https://acntimes.com/Taliban-teacher-mercilessly-beats-up-innocent-child-in-madrassa-video-viral एसीएन टाइम @ रतलाम । शहर के एक मदरसे के शिक्षक ने तालिबानी व्यवस्था को भी पीछे छोड़ दिया। सबक याद नहीं होने से एक मासूम बच्चे को इतनी बेरहमी से पीटा की वह न तो सो पा रहा है और न ही ठीक से बैठ पा रहा है। परिजन बच्चे को मदरसे से निकाल कर अपने साथ ले गए हैं। इधर, इसका वीडियो वायरल होने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है और आरोपी हाफिज के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है। इसमें रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थानान्तर्गत विरियाखेड़ी स्थित दारुल उलूम गौसिया मदरसा नजर आ रहा है। इसमें यहां पढ़ने वाले मंदसौर निवासी एक बच्चे के साथ हुई बर्रबर मारपीट का नजारा है। बच्चे के शरीर के पिछले हिस्से में बेरहमी से की गई मार के निशान नजर आ रहे है। ये निशान दिखाते हुए उसके परिजन मदरसे के मौलाना और शिक्षक के समक्ष आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं कि बच्चे को कोई इस तरह मारता है। 

    महिला ने कहा- हाथ तो मेरा भी उठ सकता है

    वीडियो में एक महिला को यह कहते हुए साफ सुना जा सकती है कि अगर इस तरह कोई आपके बच्चे के साथ मारपीट करे तब पता चलेगा। महिला ने शिक्षक से कहा कि हाथ तो मेरा भी उठ सकता है लेकिन मैं इज्जत कर रही हूं, इन्होंने इज्जत नहीं की। महिला एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए यह भी कहती नजर आ रही है कि वह मारपीट करने वाले मौलाना को छिपा रहे हैं।

    20 दिन पहले आया था शिक्षक, नौकरी से निकाला

    मदरसे से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगा है उसे 20 दिन पूर्व ही पढ़ाने के लिए रखा गया था। वीडियो वायरल होते ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। अब सवाल यह उठता है कि बच्चे के साथ इतनी बेहरमी से मारपीट करने वाले शिक्षक के विरुद्ध मदरसा प्रबंधन द्वारा कोई वैधानिक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

    हमारा मदरसे से कोई संबंध नहीं- कादरी

    सूत्रों का कहना है कि मदरसे का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। इसका पंजीयन भी नहीं है। वीडियो में मदरसे के अंदर दीवार पर मदरसा संचालन समिति के सदस्यों के रूप में कुछ नाम भी लिखे हैं। इनमें हाजी खुर्शीद अनवर, याह्या खान और सेक्रेटरी के रूप में अब्दुल हमीद कादरी भी दर्ज हैं। जब एसीएन टाइम्स ने कादरी से बात की तो उन्होंने बताया कि कल ही उनकी जानकारी में उक्त वीडियो जानकारी सामने आई है। इसी से उन्हें उनका नाम मदरसा संचालन समिति के सदस्य के रूप में दर्ज होने का पता चला है जबकि यह सही नहीं। हां, 17-18 वर्ष पूर्व मैं मदरसे से जुड़ा था। निर्माण आदि में भी सहयोग किया था। विगत कई वर्षों से मदरसे से कोई संबंध नहीं है। कादरी के अनुसार बच्चे के साथ जो कुछ भी हुआ है, वह गलत हुआ है।

    आरोपी हाफिज के खिलाफ केस दर्ज 

    मामला जानकारी में आया है। हालांकि अभी तक परिजन या किसी अन्य के द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिर भी हमने संज्ञान लेकर आरोपी हाफिज तोफ़िक़ ख़ान के विरुद्ध भादंवि और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

    राजेंद्र वर्मा, थाना प्रभारी- औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम

    ]]>
    Mon, 10 Jul 2023 14:54:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा : मप्र का एकमात्र विधायक जो नहीं लेता वेतन और किसी भी प्रकार का भत्ता, जनहित के लिए छोड़ दिए सरकारी खजाने के करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपए https://acntimes.com/This-public-representative-is-different-from-others https://acntimes.com/This-public-representative-is-different-from-others एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राजनीति पेशा नहीं, जनता की सेवा का जरिया है। ऐसा कहते तो सभी है लेकिन अमल करते कम ही लोगों को देखा है। रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ऐसे ही चंद लोगों में शुमार हैं जिन्होंने राजनीति के क्षेत्र को जनसेवा के लिए चुना। काश्यप मध्यप्रदेश के इकलौते ऐसे विधायक हैं जो सरकार से न तो वेतन लेते हैं और न ही किसी अन्य प्रकार का भत्ता। उनका मानना है कि वेतन और भत्ते से बची राशि का उपयोग जनहित के कार्य में हो सकता है।

    उद्योगपति चेतन्य काश्यप साढ़े नौ साल पहले जब भाजपा के टिकट पर रतलाम शहर से विधायक निर्वाचित हुए थे तब शपथ होते ही उन्होंने विधानसभा सचिवालय को एक पत्र सौंपा था। यह पत्र विधायकों शासन से मिलन वाले वेतन और भत्ते नहीं लेने की घोषणा का था। 230 विधायकों वाले राज्य मध्यप्रदेश में सिर्फ काश्यप ही ऐसे विधायक हैं जिन्होंने ऐसा संकल्प लिया और उस पर अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम दौर में भी कायम हैं। इसकी पुष्टि विधानसभा के प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह ने भी की है।

    यहां यह बताना उचित होगा कि मप्र में काश्यप जैसे उद्योगपति, सामाजसेवी और दानवीर कई विधायक हैं। कई तो आर्थिक रूप से संपन्नता के मामले में काश्यप से भी बढ़ कर हैं लेकिन वेतन-भत्तों नहीं लेने वाले वे इकलौते विधायक हैं। उन्होंने यह घोषणा करते हुए इसका उद्देश्य भी स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि उनके हिस्से के वेतन और भत्ते की बची राशि का उपयोग सरकार जनहित से जुड़े कार्यों में करे। उनके इस निर्णय की तब भी काफी सराहना हुई थी और उनके इस कार्य को आदर्श के रूप में प्रदर्शित किया गया था।

    करीब ढाई करोड़ रुपए होती वेतन-भत्तों की राशि

    विधानसभा सचिवालय के अनुसार मध्यप्रदेश में एक विधायक को तकरीबन 1 लाख 10 हजार रुपए मासिक वेतन प्राप्त होता है। जितनी भी बैठकें होती हैं, इनका प्रति बैठक 2000 रुपए के हिसाब से भत्ता भी मिलता है। इसके अलावा यातायात भत्ता विधायकों को दिया जाता है। इस तरह तकरीबन 2 लाख रुपए एक विधायक को प्रतिमाह वेतन और भत्ता मिलता है। इस तरह विधायक काश्यप द्वारा अपने दोनों कार्यकाल में करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपए वेतन-भत्तों का त्याग किया है। 

    सामाजिक कार्य हो या जनहित का, अपनी कमाई से करते हैं खर्च

    सरकारी वेतन-भत्ते नहीं लेने वाले विधायक काश्यप दान और सद्कार्य के मामले में भी हरदम आगे रहते हैं। इसकी बानगी उनके द्वारा शुरू किए गए और संचालित प्रकल्प हैं। अहिंसा ग्राम जैसा महत्वपूर्ण प्रकल्प पूर्ण रूप से उनके द्वारा ही वित्तपोषित है। इसके अलावा जब बरबड़ हनुमान मंदिर के सामने सभागृह बनाने की बात आई तब भी उन्होंने अलग हटकर प्रयास किए। सरकारी काम में कमीशनखोरी नई बात नहीं है। सभागृह के निर्माण में भी इसकी पूरी संभावना थी। मामला विधायक के संज्ञान में आया तो उन्होंने अपने स्तर पर भी एस्टीमेट तैयार करवाया तो पता चला कि निगम द्वारा तैयार करवाए गए एस्टीमेंट से तकरीबन आधे में ही सभागृह बन सकता है। विधायक ने जिम्मेदारों की ताकीद की और स्पष्ट कर दिया कि ऐसी कोई गड़बड़ नहीं होनी चाहिए। इसका असर भी हुआ।

    प्रधानमंत्री आवास की राह कर दी आसान

    गरीबों को भी आशियाना मिल सके इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अस्तित्व में आई। तब कई हितग्राहियों के सामने आर्थिक संकट था खासकर उन लोगों के जिन्होंने किसी न किसी प्रकार का लोन ले रखा था। तब चेतन्य काश्यप फाउंडेशन और काश्यप परिवार द्वारा ऐसे लोगों की ऋण अदायगी में आर्थिक मदद की गई जिससे कई लोगों को उनके सपनों का घर मिल सका। मेडिकल कॉलेज को लेकर भी जब कानूनी दांव-पेंच आड़े आए तो काश्यप ने अपने खर्च पर ही वकील नियुक्त कर सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखने की तैयारी की गई। खेल चेतना मेला सहित अन्य खेल गतिविधियां, धार्मिक अनुष्ठान और अन्य सामाजिक कार्यों में विधायक काश्यप की सहभागिता एक मिसाल है।

    ]]>
    Sat, 08 Jul 2023 16:28:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्य प्रदेश में डॉक्टरों के थोकबंद तबादले, 81 डॉक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां, जानिए& कहां&कहां के सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले https://acntimes.com/81-doctors-transferred-in-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/81-doctors-transferred-in-Madhya-Pradesh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय ने थोकबंद डॉक्टरों के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा 81 डॉक्टरों को उनकी योग्यता के अनुसार नहीं आगामी आदेश तक अस्थायी तौर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

    जारी तबादला आदेश के अनुसार इससे कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, टीकाकरण अधिकारी, क्षय चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा संयुक्त संचालक (दंत स्वास्थ्य), अधीक्षक- क्षय रोग चिकित्सक, संचालक क्षय रोग प्रदर्शन तथा प्रशिक्षण केंद्र भोपाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवार कल्याण अधिकारी, प्रमुख खंड चिकित्स अधिकारी एवं डीएचओ संवर्ग भी शामिल हैं। डॉक्टरों के वेतमान पर भी बदलाव हुआ है।

    ]]>
    Thu, 06 Jul 2023 00:20:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री चौहान आज करेंगे मुख्यमंत्री सीखो & कमाओ योजना के पंजीयन की शुरुआत, युवाओं से संवाद भी होगा https://acntimes.com/Registration-of-Chief-Ministers-Learn--Earn-scheme-starts-from-today https://acntimes.com/Registration-of-Chief-Ministers-Learn--Earn-scheme-starts-from-today अब तक 10 हज़ार से अधिक प्रतिष्ठानों ने किया पंजीयन, लगभग 34 हजार 690 वेकेन्सी निर्मित

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को कौशल विकास के साथ ही लर्न एंड अर्न की तर्ज़ पर ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की लागू की है। मुख्यमंत्री 4 जुलाई को इस योजना में युवा आवेदकों के पंजीयन की प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। भोपाल के रवींद्र भवन में में आयोजित कार्यक्रम में वे युवाओं से संवाद भी करेंगे।

    मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के युवाओं में कौशल विकास क्षमता को बढ़ा कर उन्हें रोज़गार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू किया है। इस योजना में युवाओं को उद्योगों के साथ सर्विस सेक्टर में कौशल प्रशिक्षण दिलाते हुए स्टाइपेंड की व्यवस्था की गई है। युवाओं को नवीनतम तकनीक और प्रक्रिया से व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम चरण में एक लाख युवाओं को रोज़गारोन्मुखी कौशल में प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य है। आवश्यकतानुसार लक्ष्य को बढ़ाया जाएगा।

    प्रशिक्षण के बाद मिलेगा स्टायपेंड

    प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 8 हज़ार से 10 हज़ार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड प्राप्त होगा। प्रशिक्षण के बाद निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अथवा फ़ॉर्मेटिव एसेसमेंट के बाद मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोज़गार बोर्ड द्वारा स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इसके लिए योजना से कंपनियों और सर्विस सेक्टर को जोड़ा गया है। योजना में देश एवं प्रदेश के ऐसे औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान पात्र होंगे, जिनके पास PAN और GST पंजीयन है। अब तक लगभग 10 हज़ार 429 प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया जा चुका है। इनमें 23 अन्य राज्य के प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। प्रतिष्ठानों द्वारा लगभग 34 हज़ार 690 वेकेन्सी(प्रशिक्षण की सीट) क्रिएट की जा चुकी है।

    18 से 29 साल की आयु वालों को मिलेगा लाभ

    मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में 18 से 29 वर्ष आयु तक के मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी युवा पात्र हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण या उससे उच्च होना चाहिए। चयनित युवा छात्र प्रशिक्षणार्थी कहलाए जाएंगे। प्रत्येक कोर्स के लिए देय स्टाइपेंड का निर्धारण प्रावधानित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया गया है। इसमें 12वीं या उससे कम कक्षा उत्तीर्ण युवाओं को 8 हज़ार रूपए प्रतिमाह, आईटीआई उत्तीर्ण को 8 हज़ार 500, डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9 हज़ार तथा स्नातक उत्तीर्ण अथवा इससे उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले प्रशिक्षणार्थी युवाओं को 10 हज़ार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

    समस्या होने पर हेल्पडेस्क पर ररें सम्मान

    युवा, मुख्यमंत्री सीखो - कमाओ योजना का पंजीयन https://mmsky.mp.gov.in/ पर नि:शुल्क कर सकते हैं। पंजीयन के बाद संबंधित को लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड SMS अथवा ई-मेल द्वारा प्राप्त होगा। पंजीयन के समय किसी समस्या का समाधान पोर्टल पर दिए गए हेल्प-डेस्क पर संपर्क कर किया जा सकता है।

    ]]>
    Mon, 03 Jul 2023 00:33:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    संस्कार की स्लेट पर विश्वास का व्याकरण और विवेक की वर्णमाला सिखाता है गुरु, वह संकेत, संदेश, संस्कार, समाधान और सद्ज्ञान का प्रतीक भी है& प्रो. अज़हर हाशमी https://acntimes.com/vidhyarthi-pariwar-Prof-Azhar-Hashmi-was-honored-at-home https://acntimes.com/vidhyarthi-pariwar-Prof-Azhar-Hashmi-was-honored-at-home महाविद्यालय परिवार ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में साहित्यकार, कवि और चिंतक प्रो. हाशमी का उनके घर जाकर किया सम्मान

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गुरु और शिष्य परंपरा का बहुत महत्व है। गुरु पांच कार्य करता है। वह पांच ‘स’ का प्रतीक है। गुरु संकेत देता है बातों से, संदेश देता है आचरण से। वह संस्कार सिखाता है, समाधान सुझाता है और सद्ज्ञान भी पूरित करता है। कुल मिलाकर कहें तो गुरु संस्कार की स्लेट पर विश्वास का व्याकरण और विवेक की वर्णमाला सिखाता है।

    यह बात साहित्यकार, कवि, चिंतक और समालोचक प्रो. अज़हर हाशमी ने कही। वे ‘विद्यार्थी परिवार’ द्वारा गुरु पूर्णमा के उपलक्ष्य में रविवार को उनके निवास पर आयोजित गुरु सम्मान समारोह के दौरान कही। उन्होंने गुरु और शिष्य के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति उस समय ऊंचाइयों को छूने लगता है जब उसके शिष्यों का समर्पण उसके साथ होता है। कहा ये जाता है कि गुरु शिष्य को गढ़ता है लेकिन कभी-कभी गुरु की इमेज को शिष्य गढ़ता है। सबसे बड़ा उदाहरण रामकृष्ण परमहंस हैं। उनकी इमेज को गढ़ा स्वामी विवेकानंद ने।

    ‘स्वामी विवेकानंद ने रामचंद्र परमहंस पर विश्वास के सेतु का निर्माण किया’ प्रो. हाशमी ने कहा रामकृष्ण परमहंस तो रामकृष्ण परमहंस थे ही लेकिन विवेकानंद ने उनकी छवि को ऐसा गढ़ा कि वे पूरी दुनिया में ख्यात हो गए। संस्था, सत्ता, ज्ञान ईश्वर की जब बात चलती है, कालिकामाता की जब बात चलती है, अध्यात्म की जब बात चलती है, आनंद और अंतर्मन की जब बात चलती है, विचारशीलता और ज्ञानशीलता की जब बात चलती है तब रामचंद्र परमहंस का नाम आता है। ये रामचंद्र परमहंस पर विश्वास के सेतु का जो निर्माण किया वह विवेकानंद ने ही किया। 

    शिष्यों ने ऐसी इमेज गढ़ी कि एक देहाती आदमी का नाम कर दिया 

    प्रो. हाशमी ने कहा कि अज़हर हाशमी एक देहाती आदमी था, शिष्यों ने इमेज को गढ़ा और यहां से वहां तक जो भी नाम पहुंचाया। इसमें ‘विद्यार्थी परिवार’ की अहम् भूमिका है। परिवार के सभी शिष्य अपने गुरु के पीछे खड़े हैं ताकि गुरु डगमगा नहीं जाएं। यह भी कहते हैं शिष्य डगमगाए तो को गुरु संभालता है। किंतु यह भी सही है कि जब गुरु डगमगाए तो शिष्य संभालते हैं। इसके लिए मैं अपने सभी शिष्यों का आभारी हूं। प्रो. हाशमी ने सभी सदस्यों को आशीष दिया। 

    शाल-श्रीफल से किया सम्मान 

    इससे पहले ‘विद्यार्थी परिवार’ के सदस्य प्रो. हाशमी के निवास पहुंचे और पुष्पमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। सभी ने ईश्वर से प्रो. हाशमी की दीर्घायु की कामना करते हुए उनके चरण स्पर्ष कर आशीर्वाद लिया।

    इस मौके पर कक्षा 6 में पढ़ने वाले प्रारब्ध ने हाशमी द्वारा रचित कविता ‘जो शख्स तेरे दुख में तेरे साथ खड़ा था, कद उसका फरिश्ते से कहीं ज्यादा बड़ा था…’ स-स्वर सुनाई। 

    इन्होंने किया अभिनंदन 

    प्रो. हाशमी का अभिनंदन विद्यार्थी परिवार के संयोजक सतीश त्रिपाठी, शिक्षाविद् डॉ. नंदिनी सक्सेना, डॉ. अनिला कंवर, डॉ. प्रवीणा दवेसर, श्वेता नागर, वृतिका त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार विनोद संघवी, कमल यादव, भारत गुप्ता, नीरज कुमार शुक्ला आदि ने किया। सभी ने प्रो. हाशमी से मिले संस्कारों से अपने जीवन में आए बदलाव के साथ शिष्य के जीवन में गुरु का महत्व भी साझा किया। 

    ]]>
    Sun, 02 Jul 2023 23:33:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जी&20 सेवा समिट में बोले सीएम शिवराज& ‘साहिब तेरी साहिबी, सब घट रही समाय, जो मेहंदी के पात में, लाली लखी न जाय’ https://acntimes.com/CM-Shivraj-honored-16-young-yogis-of-the-country-including-Shahid-Mir-of-Ratlam https://acntimes.com/CM-Shivraj-honored-16-young-yogis-of-the-country-including-Shahid-Mir-of-Ratlam रतलाम के युवा सेवा योगी सैयद शाहिद मीर सहित देश के 16 समाजसेवियों को किया सम्मानित

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय समाज और भारत के मूल में सेवा का भाव समाहित है। एक ही चेतना सभी प्राणियों में व्याप्त है। यह भारतीय संस्कृति का मूल विचार है। संत कबीर ने भी कहा कि "साहिब तेरी साहिबी, सब घट रही समाय, जो मेहंदी के पात में, लाली लखी न जाय।" इस का अर्थ है परमात्मा प्रत्येक मनुष्य में हैं लेकिन दिखाई नहीं देता। जिस तरह लाल रंग हरी मेहंदी के पत्ते में समाहित है, लेकिन दिखता नहीं है। सेवा और साधना से मनुष्य का योगदान दिखाई देता है।

    मुख्यमंत्री चौहान रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में जी-20 के सेवा सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर समाजसेवियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे सहित अनेक अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि हम मनुष्यों के साथ ही पशु-पक्षियों और पर्यावरण की रक्षा के लिए भी सजग रहते हैं। जन्म से ही सेवा की घुट्‌टी पिलाई जाती है। जियो और जीने दो का भाव मन में होता है। बिना संवेदना और अपनत्व भाव के सेवा नहीं हो सकती। देश के हर गांव और कस्बे में कथाएं होती हैं, तो कहा जाता है धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो। यह मंत्र भारत ने ही दिया है। हमारे संतों ने हजारों साल पहले कहा कि सभी प्राणी सुखी हों, इसके लिए हम मन में बंधुत्व का भाव रखें। यह सेवा समिट विश्व मानवता, विश्व बंधुत्व और सेवा के भाव को सशक्त बनाएगा। यह भाव जीवन को सार्थक बनाता है।

    ऑक्सीजन की आवश्यकता को ध्यान में ऱकते हुए व्यक्ति पेड़ लगाए

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण, अपने आप में दुनिया की तमाम समस्याओं का समाधान भी है। हमारे प्रधानमंत्री भी वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को सशक्त बनना रहे हैं। पेड़ लगाने का कार्य आचरण में हो, भाषण में नहीं, तभी हमारी भूमिका सार्थक होगी। अन्य लोग भी ऐसे कार्यों से प्रेरित होते हैं। मुझे संतोष है कि ढाई वर्ष से निरंतर प्रतिदिन पौधा लगा रहा हूँ। धरती की सेवा के लिए और कम से कम अपनी आवश्यकता की ऑक्सीजन को ध्यान में रखते हुए हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए। दीन-दुखियों और दरिद्रों की सेवा से भी जीवन सार्थक होता है। मुख्यमंत्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि यह सम्मेलन सेवा के भाव को एक नया अर्थ देगा।

    सभी को मन और आत्मा का सुख प्राप्त करना चाहिए

    मुख्यमंत्री चौहान ने सिविल : 20 सेवा सम्मेलन 2023 में देश विदेश से आए समस्त प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति मन का सुख, आत्मा का सुख प्राप्त करना चाहता है। यदि कोई नागरिक अपराधिक प्रवृत्ति का है तो भी उसमें दया का भाव विद्यमान होता है। आत्मा के सुख के लिए व्यक्ति सेवा कार्य में सलग्न हो जाता है। मन और आत्मा के सुख को प्राप्त करने का भाव परोपकार और सेवा कार्य की प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री चौहान ने इससे जुड़े व्यावहारिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए उदाहरण भी प्रस्तुत किए। 

    मुख्यमंत्री चौहान मूलतः सेवा योगी- डॉ. सहस्रबुद्धे

    भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान मूलतः सेवा योगी हैं। दो दशक से प्रदेश की सेवा करते हुए जनता के साथ अपनत्व का रिश्ता बनाया है। जनता को अपने साथ जोड़ते हैं इसलिए प्रदेश के मामा कहलाते हैं। सेवा करना हमारी संस्कृतिव का अभिन्न हिसा रहा है। जी 20 में सेवा का विषय शामिल किया जाना अपने आप में गर्व की बात है। भारत में हुए सेवा सम्मेलन में वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश पूरे विश्व को प्रेरणा देगा।

    सेवा को समर्पित दो पुस्तकों का विमोचन किया

    मुख्यमंत्री चौहान ने 2 पुस्तकें "सेवा, सुशासन और सहभागिता के 2 दशक" और "सेवा-सेंस ऑफ़ सर्विस : कॉम्पेंडियम ऑफ़ प्रैक्टिसेज अक्रॉस जी-20 कन्ट्रीज" का विमोचन किया।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए रतलाम के सैयद शाहिद मीर सहित 16 लोग सम्मानित

    मुख्यमंत्री चौहान ने सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 सेवा योगियों को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इन सेवा योगियों में डॉ. अंबर पारे, जीशान निज़, प्रमांशु शुक्ला, मोहन सोनी, सैयद शाहिद मीर, मनीष भावसार, सुनीता भुविस्टाले, शिवराज ख़ुशवा, पद्मश्री उमाशंकर पांडे, पूनमचंद गुप्ता, पराग दीवान, जयराम मीना, रीतेश क्षोत्रिय, विनोद तिवारी, डॉ. सपन कुमार (पत्रलेखक) और दीपमाला पांडे शामिल हैं। इनमें से 8 सेवा योगी मध्य प्रदेश के हैं।

    सिविल 20 सेवा वर्किंग ग्रुप की अनुसंशाएं

    सिविल सम्मेलन के दो दिवसीय मंथन में सेवा वर्किंग ग्रुप की सेवा पॉलिसी, नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिसेज पर चर्चा हुई और 7 अनुसंशाएं प्रस्तुत की गईं।

    पहली : राष्ट्रों के बीच क्रॉस-कंट्री लर्निंग, सहयोग और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जी-20 देशों से अनुकरणीय सेवा प्रथाओं का संकलन करना।

    दूसरी : वसुधैव कुटुम्बकम के दर्शन को बढ़ावा देने वाले नागरिक समाजों / स्वैच्छिक संगठनों का एक वैश्विक नेटवर्क स्थापित करना ताकि विश्व स्तर पर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।

    तीसरी : सरकार द्वारा सामाजिक कार्यों में बड़े पैमाने पर भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय सेवा अभियान का आयोजन करना।

    चौथी : सार्थक जीवन को बढ़ावा देने के लिए एक नीति / मॉड्यूल विकसित करना और सेवा को स्वयंसेवा और परोपकार जैसी निस्वार्थ सेवा के लिए एक समावेशी शब्द के रूप में स्थापित करना।

    पांचवीं : सेवा का सभी परियोजनाओं और कार्यक्रमों के लिए एक विकास उपकरण के रूप में कार्य करना, इस तरह संगठनों और व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना। इसका उद्देश्य विश्व स्तर पर सेवा की सुविधा के लिए व्यक्तियों और सीएसओ का एक वैश्विक गठबंधन स्थापित करना भी है।

    छठवीं : सिद्धांत और व्यवहार के बीच की खाई को पाटने और स्वयंसेवी गतिविधियों में बच्चों और युवाओं को शामिल करने के लिए अकादमिक पाठ्यक्रमों  में सेवा मॉड्यूल की शुरुआत करना।

    सातवीं : राष्ट्र-निर्माण के लिए बुजुर्गों और सेवानिवृत्त लोगों के कौशल और ज्ञान का उपयोग करके, बुजुर्ग आबादी के लिए एक मजबूत समर्थन प्रणाली स्थापित करना शामिल है। 

    ट्राइबल म्यूजियम, सांची स्तूप और प्रदर्शनी से जानी प्रदेश की संस्कृति

    जी-20 देशों से आए प्रतिनिधियों को प्रदेश की संस्कृति और इतिहास से परिचय कराने के लिए भोपाल के ट्राइबल म्यूजियम, रायसेन जिले में स्थित सांची स्तूप का भ्रमण करवाया गया। आयोजन स्थल कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन और सेवा क्षेत्र में कार्य करने वाले संगठनों के कार्य की प्रदर्शनी लगाई गई। ट्राइबल म्यूजियम से स्थानीय जनजातीय संस्कृति और सांची स्तूप ने प्रदेश के ऐतिहासिक वैभव से साक्षात्कार हुआ। प्रदर्शनी में एकात्म धाम, संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, गोंड पेंटिंग, वनवासी कल्याण परिषद, नर्मदा समग्र, भारत विकास परिषद, शिवगंगा समग्र ग्राम विकास परिषद जैसे सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों ने प्रदेश में हो रहे सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी और साथ ही प्रदेश की कला और हस्तशिल्प से परिचय करवाया। 

    ऐसे चला सम्मेलन दूसरा दिन 

    सम्मेलन के दूसरे दिन के पहले सत्र में विकास की प्रक्रिया, सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने में सेवा के मार्गदर्शक सिद्धांतो पर चर्चा हुई। इसमें भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अरुण मिश्रा और नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. वी. आर सुब्रमण्यम ने अपने विचार रखें। सत्र का संचालन नीति आयोग के सीनियर कंसलटेंट आनंद शेखर ने किया। दूसरे सत्र में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के डायरेक्टर जनरल बी. आर. नायडू, मध्यप्रदेश राज्य नीति और योजना आयोग के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी एवं समाजसेवी सुधांशु मित्तल ने सेवा और सुशासन पर अपने विचार रखे।

    सत्र का संचालन एसडीएम जावद (नीमच) शिवानी गर्ग ने किया। दूसरे दिन के अंतिम सत्र में सेवा के द्वारा सामाजिक विकास में आध्यात्मिक संगठनों की भूमिका पर वक्ता ने विचार रखें। सत्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन के भारतरशभा दास, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के फाउंडर आशीष गौतम और अर्श विद्या मंदिर के फाउंडर और हिंदू धर्म आचार्य सभा के सेक्रेटरी जनरल परमात्मानंद सरस्वती जी ने अपने विचार रखे। सत्र का संचालन गोवर्धन ईकोविलेज के डायरेक्टर गौरंग दास ने किया।

    ]]>
    Sun, 02 Jul 2023 22:29:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये कैसी बेशर्मी !  स्कूल में हेडमास्टर महिला कर्मचारी के साथ कर रहा था गंदा काम, वीडियो वायरल हुआ तो कलेक्टर ने कर दिया निलंबित https://acntimes.com/School-headmaster-was-having-sex-with-female-employee-suspended https://acntimes.com/School-headmaster-was-having-sex-with-female-employee-suspended एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रदेश के निवाड़ी जिले के एक प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। आरोपी हेडमास्टर स्कूल में महिला कर्मचारी के साथ गंदा काम कर रहा था। इसके वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने यह कार्रवाई की। घटना के बाद से अभिभावकों में रोष व्याप्त है।

    सोशल मीडिया में एक हेडमास्टर और महिला कर्मचारी का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो निवाड़ी (Niwari) जिले के नयाखेड़ा गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल (nayakhera primary school) का है। वीडियो में यहां पदस्थ हेडमास्टर सियाराम अहिरवार (Siyaram Ahirwar) स्कूल की एक महिला कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। प्रधानाध्यापक के स्कूल में ही खोटा काम करने के ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जो किसी व्यक्ति द्वारा छिपकर बनए गए।

    वीडियो वायरल होते ही निवाड़ी के कलेक्टर (Niwari Collector) अरुण कुमार विश्वकर्मा (Arun Kumar Vishwakarma) ने हेडमास्टर सियाराम अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्ष अधिकारी ने हेडमास्टर अहिरवार के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए हैं। 

    अभिभावकों में आक्रोश

    हेडमास्टर और स्कूल की महिलाकर्मी का अश्लील वीडियो वारयल होने के बाद से अभिभावकों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि जिस विद्यालय में हम अपने बच्चों को पढ़ने भेजते हैं वहां का शिक्षक ऐसा गंदा काम करता है जो बेहदर शर्मनाक है। उन्होंने आरोपी हेडमास्टर के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    ]]>
    Sun, 02 Jul 2023 10:22:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    काम के बाद रुपए गिन रहे ये महानुभाव पशु चिकित्सा अधिकारी हैं, ये ‘ईमानदार’ लोकसेवक व ‘मोदी भक्त’ हैं, रिश्वत नहीं लेते, ट्रांसफर के लिए रुपए तो मंत्री लेते हैं ! https://acntimes.com/Deputy-director-in-charge-of-veterinary-has-serious-allegations-against-the-government-and-the-minister https://acntimes.com/Deputy-director-in-charge-of-veterinary-has-serious-allegations-against-the-government-and-the-minister पशु चिकित्सा विभाग के पीड़ित कर्मचारियों ने सांसद और भाजपा अध्यक्ष से की शिकायत

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एक कहावत है कि ‘नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। ‘शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में यह कहावत चरितार्थ होती नजर आई जब रिश्वत मांगने के आरोपी पशु चिकित्सा विभाग के प्रभारी उपसंचालक डॉ. डी. के. जैन ने खुद को दूध का धुला बताया। डॉ. जैन ने खुद को ईमानदार लोकसेवक और मोदी भक्त भी बताया। उन्होंने आरोप लगाया है कि ट्रांसफर करवाना हो तो विभाग के मंत्री को दो लाख रुपए देने पड़ते हैं। इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रभारी उपसंचालक के बयान को भाजपा सरकार को बदनाम करने वाला बताया।

    रतलाम-झाबुआ सांसद दिशा समिति की बैठक लेने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले थे। उनसे मिल कर पशु विभाग के प्रभारी उपसंचालक डॉ. डी. के. जैन की कारगुजारियों की शिकायत करने के लिए विभाग के पूर्व और वर्तमान कर्मचारी भी पहुंचे थे। सांसद के पहुंचने से पहले वे भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा से मिले और प्रभारी उपसंचालक डॉ. जैन की भ्रष्ट आचरण की शिकायत की। तभी वहां उपसंचालक डॉ. जैन भी पहुंच गए। वे गेट पर ही शिकायत करने आए कर्मचारियों पर भड़क गए। वे जोर-जोर से चिलाते हुए खुद को मोदी भक्त और ईमानदार अधिकारी बताने लगे। यह बात लुनेरा को नागरवार गुजरी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रभारी उपसंचालक से सख्त लहजे में कहा कि इस तरह चिल्लाकर बात नहीं करें। इतने सारे कर्मचारी झूठ बोल रहे हैं क्या? आप भाजपा सरकार की बदनामी कर रहे हैं।

    (एक शिकायकर्ता)

    रुपए कहां से लाएं, इसलिए नहीं करवाया ट्रांसफर- डॉ. जैन

    प्रभारी उपसंचालक डॉ. जैन ने मीडिया से बात करते हुए भी खुद को ईमानदारी लोकसेवक बताया। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एक कर्मचारी कह रहा है कि मैंने उसका ट्रांसफर करवाया है। अब ट्रांसफर के लिए रुपए कहां से लाएं। ट्रांसफर करवाने के लिए विभाग के मंत्री को दो लाख रुपए देने पड़ते हैं। इसलिए उन्होंने उसका ट्रांसफर नहीं करवाया है। जैन ने कहा कि सरकार में हर जगह पैसा चलता है। यह बहुत हाईलेवल की राजनीति है। शिवराज सरकार में सवर्ण बनाना दलित का मामला ज्यादा चल रहा है। मैं अच्छे काम कर रहा हूं, इसलिए परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे शिवराज सरकार से परेशान हैं। 

    शासन से भ्रष्टाचार की जांच व बर्खास्तगी की मांग करेंगे- लुनेरा

    डॉ. जैन के विवादित बयान को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष लुनेरा ने आपत्ति जताई है। उन्होंने मीडिया से कहा है कि कहा कि इतने कर्मचारियों ने शिकायतें की हैं। इतने सारे कर्मचारी झूठ नहीं बोल सकते। उन्होंने कहा कि इस अधिकारी के भ्रष्टाचार की जांच और बर्खास्त की मांग शासन से की जाएगी।

    सांसद ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासन

    उक्त घटनाक्रम के बाद सांसद भी कलेक्ट्रेट पहुंच गए। कर्मचारियों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रभारी उपसंचालक के भ्रष्ट रवैया की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। सांसद ने मामले की जांच करवाने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि वे प्रभारी उप संचालक डॉ. जैन को निलंबित करने का प्रस्ताव संभाग आयुक्त को भेज रहे हैं।

    वायरल हो चुके हैं रिश्वत मांगने के ऑडियो-वीडियो

    बता दें कि पशु चिकित्सा विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार हो रही थीं। मामला लोकायुक्त तक भी पहुंचा था जिसके चलते लोकायुक्त उज्जैन से एक टीम कुछ समय पूर्व यहां पड़ताल करने आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर विभाग के प्रभारी उपसंचालक एवं वेटनरी सर्जन डॉ. डी. के. जैन के रिश्वत मांगने के ऑडियो वायरल हुए। इसमें से एक में डॉ. जैन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से उसका वेतन निकालने और दूसरे में एक किसान से शासकीय योजना का लाभ दिलाने के लिए फॉर्म भरने के लिए दो-दो हजार रुपए की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। इसे लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा डॉ. जैन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

    डॉ. डी. के. जैन की कारगुजारियों की बानगी

    मामला - 1 : तनख्वाह निकालने के लिए मांगे रुपए

    डॉ. जैन के खिलाफ शिकायत करने वालों में एक नाम धीरेंद्र पाल का है। उन्होंने बताया कि उसके मई का वेतन निकालने के लिए डॉ. जैन द्वारा उनसे 500 रुपए ले लिए। इसके बाद भी वेतन नहीं मिलने पर पुनः फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने 2000 रुपए और मांगे। रुपए नहीं देने पर 10 दिन का वेतन काटने की बात कही। इसकी ऑडियो क्लिप के साथ पाल ने पशु चिकित्सा विभाग और लोकायुक्त में शिकायत की थी।

    मामला - 2 : एरियर निकालने के मांगे 10 हजार, धमकी भी दी

    विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लक्ष्मण प्रजापत से भी डॉ. जैन द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप है। डॉ. जैन ने एरियर की राशि निकालने के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे। जब इसकी शिकायत हुई तो उन्होंने संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी कर निलंबित करने की धमकी तक दी।

    शिकायत - 3 : छूठी जानकारी देकर बंद करवा दी शिकायत

    नवंबर 2021 में सेवानिवृत्त हुए एवीएफओ डॉ. ए. पी. एस. राठौर से सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली पीएफ और अन्य भत्ते की राशि निकालने के लिए 10 हजार रुपए मांगे। सेवानिवृत्ति होने से पहले ही गणना पत्रक और पीपीएफ आदि तैयार करने तथा एक अन्य बाबू को पुरस्कृत करने के लिए 5 हजार रुपए ले लिए थे। बावजूद भुगतान में विलंब किया। बाकी रुपए नहीं देने पर पीएफ गणना पत्रक के आंकड़े भी गलत भेज दिए जिससे भुगतान में विलंब हुआ। इसकी जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत हुई तो डॉ. जैन ने गलत जानकारी देकर शिकायतें बंद करवा दीं।

    मामला - 4 : 5 हजार रुपए दिए तब निकली एरियर की राशि

    एवीएफओ डॉ. सी. एल. लाड 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति होने पर 30 वर्ष की क्रमोन्नति के एरियर की राशि शासन द्वारा स्वीकृत की गई परंतु डॉ. जैन ने नहीं निकाली। इसके लिए रुपयों की मांग की गई जो नहीं देने पर लाड महीनों तक ऑफिस के चक्कर लगाते रहे। इसकी शिकायत उन्होंने की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे निराश डॉ. लाड ने डॉ. जैन को 5 हजार रुपए दिए तब जाकर राशि जारी हुई।

    मामला - 5 : कार्यालय में प्रवेश करने पर कार्रवाई की दी धमकी

    एवीएफओ डॉ. रवि भार्गव मई 2022 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। इस पर डॉ. जैन ने उनके कार्यालय में प्रवेश पर ही रोक लगा दी। डॉ. भार्गव ने सूचना के अधिकार के तहत विभाग में होने वाली खरीदी और बिक्री सहित अन्य रिकॉर्ड सें संबंधित जानकारी मांगी तो डॉ. जैन ने उन्हें जानकारी देने से ही मना कर दिया। उनका जवाब था कि सेवानिवृत्त कर्मचारी को विभागीय जानकारी नहीं दी जा सकती। इतना ही नहीं उन्होंने डॉ. भार्गव को विभाग के कार्यालय में प्रवेश करने पर कार्रवाई की धमकी तक दे डाली।

    मामला – 6 : पहले भी लग चुके हैं गभीर आरोप

    डॉ. जैन प्रभारी उपसंचालक पद पर पदस्थ होने से पहले लंबे समय तक सैलाना के पशु चिकित्सालय में पदस्थ रहे थे। वहां रुपए लेकर पशु बीमा योजना के दावे और अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए आरोप लगे थे।

    बड़ा सवाल ? इतनी कारगुजारियों के बाद भी ग्रामीण विधायक ने की अनुशंसा

    डॉ. जैन पर भ्रष्टाचार के इतने आरोप होने के बाद भी पशुचिकित्सा विभाग की उन पर मेहरबानी समझ से परे है। सवाल यह भी है कि ऐसी क्या वजह है कि भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतों के बाद भी कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टे सारी शिकायतें बंद हों गई। सैलाना में पदस्थ रहने के बाद जिला मुख्यालय पर प्रभारी उपसंचालक बनाया गया था। कुछ महीने बाद उप संचालक पद पर डॉ. एम. के. शर्मा की पदस्थापना हुई और डॉ. जैन को मुख्य ग्राम योजना का एबीपीओ बना दिया गया था। थोड़े ही दिन बाद अगस्त 2022 में भोपाल से एक और आदेश जारी हुआ और डॉ. एम. के. शर्मा को स्थानांतरित कर फिर से डॉ. डी. के. जैन को प्रभारी उपसंचालक बना दिया गया। नियम यह है कि यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी की सेवानिवृत्ति में एक वर्ष है तो उसे स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है जब तक कि उसके विरुद्ध कोई गंभीर शिकायत या आरोप न हो। डॉ. जैन ने प्रभारी उपसंचालक बनने के महज 8-9 महीने के भीतर ही ढेरों कर्मचारियों के तबादले और अटैचमेंट कर दिए और तमाम वस्तुओं की खरीदी भी हुई जिसमें अनियमितता के आरोप लग रहे हैं।

    यहां गौर करने वाली बात यह है कि डॉ. जैन ने प्रभारी उपसंचालक बनने के बाद सोशल मीडिया पर एक अनुशंसा पत्र पोस्ट कर दिया था। यह अनुशंसा पत्र रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना द्वारा जारी किया गया था। अब बड़ा सवाल यह है कि जिस डॉ. जैन पर पूर्व में आरोप लग चुके हों, आखिर उसके लिए रतलाम ग्रामीण विधायक ने इतनी उदारता क्यों दिखाई ?

    ]]>
    Sat, 01 Jul 2023 03:34:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    'शिवराज भैया' द्वारा भोपाल से भेजी 'कृपा' बैंकों में समूह लोन और पुराने खातों में अटकी, राशि निकालने के लिए 'लाड़ली बहनें' हो रहीं परेशान https://acntimes.com/The-amount-sent-by-Shivraj-Bhaiya-for-dear-sisters-is-not-in-the-banks https://acntimes.com/The-amount-sent-by-Shivraj-Bhaiya-for-dear-sisters-is-not-in-the-banks एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए उनके भैया प्रदेश के मुखिया  मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा भेजी गई सम्मान निधि बैंकों में अटने की समस्या सामने आई है। इस समस्या से वे महिलाएं जूझ रही हैं जिनके नाम से समूह लोन जारी हुआ था अथवा जो बैंक खाते ज्यादा दिन तक ऑपरेट नहीं होने से डिएक्टिव या होल्ड हो गए हैं। ऐसी महिलाओं राशि निकालने के लिए रोज कियोस्क और बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार में उनका मान-सम्मान बढ़ाने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। इसके तहत बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपए देना प्रस्तावित था जिसे मुख्यमंत्री ने 3 हजार रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया। बढ़ी राशि क्रमशः 1250, 1500, 1750, 2000, 2250, 2500, 2750 और 3000 के रूप में प्रदान की जाना है। एक-एक हजार रुपए की राशि इसी माह पंजीकृत बहनों के खातों में अंतरित की जा चुकी है। इससे बहनों में उत्साह है और बहुतों ने उक्त राशि का अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोग भी कर लिया है।

    इससे जहां महिलाओं का बड़ा वर्ग खुश है वहीं कुछ ऐसी भी हैं जो अभी तक इसका उपयोग नहीं कर पाई हैं। वजह मुख्यमंत्री द्वारा अंतरित की गई राशि उनके खातों से नहीं निकल पाना है। ‘सही नाम - सही पहचान अभियान’ के संयोजक सैयद शाहिद मीर ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत कई महिलाओं के पास योजना के हजार रुपए उनके बैंक खातों में आने के मैसेज आ चुके हैं। इसके बावजूद वे रुपए निकलवाने के लिए परेशान हो रही हैं। मीर के अनुसार इस समस्या का सामना उन महिलाओं को करना पड़ रहा है जिनका पूर्व से बैंक खाता होने के बाद भी योजना का लाभ लेने के लिए नया बैंक खाता खुलवा लिया।

    इसे ऐसे समझें

    दरअसल पूर्व में लोन, समूह लोन, जीरो बैलेंस, जनधन आदि को लेकर कई लोगों द्वारा समय-समय पर अलग-अलग खाते खुलवा लिए गए। इनमें महिलाओं के भी खाते शामिल हैं। कई महिलाओं ने समूह लोन भी प्राप्त किया। पूर्व में खुले खातों में से जो भी खाता सबसे पहले डीबीटी हो गया, उसी में किसी भी प्रकार की योजना की राशि, सब्सिडी या लोन इत्यादि कि राशि जमा होती है। ऐसे लोगों की संख्या काफी है जिन्होंने पूर्व में खुलवाए ऐसे खातों का संचालन लंबे समय तक नहीं किया जिससे वे डिएक्टिव अथवा होल्ड हो गए। एसी खाताधारक महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना के लिए नया खाता खुलवाकर उसकी जानकारी योजना का लाभ लेने के लिए दे दी। ऐसी कई हितग्राहियों की राशि नए बैंक खाते में न आते हुए पूर्व में डीबीटी हो चुके पुराने खातों में जमा हो गई है। महिलाएं नए खाते से राशि निकलवाने के लिए कियोस्क और बैंकों में संपर्क करती हैं और परेशान हो रही हैं।

    यह भी है समस्या

    पूर्व में कई छोटी-छोटी बैंकों द्वारा लोन और जीरो बैलेंस वाले खाते खोले गए थे। ये बैंकें किसी न किसी बड़ी बैंकों से संबद्ध होकर बैंकिंग व्यवसाय कर रही हैं। जैसे भारत बैंक इंडस बैंक से संबंद्ध है। ऐसी ही अन्य बैंकें भी हैं जिनमें से शहर या जिले में शाखा फिलहाल नहीं है। जिनकी राशि ऐसी बैंकों में पूर्व में खुले डीबीटी खातों में जमा हुई है उन महिलाओं को ज्यादा दिक्कत हो रही है, क्योंकि उन्हें यह पता ही नहीं है कि उक्त बैंक किस बड़ी बैंक से संबद्ध है।

    लोकवाद ग्रुप के सदस्य बन रहे मददगार

    तकनीकी सिस्टम में उलझने से परेशान हो रही ऐसी लाड़ली बहनों के लिए लोकवाद ग्रुप राहत प्रदान कर रहा है। ‘सही नाम - सही पहचान’ अभियान के शाहिद मीर तथा ‘लोकवाद ग्रुप’ के सदस्य सैयद आबिद मीर, हर्षवर्धन शर्मा, रूपेश राव, सलमान खान, शादाब खान, नईम खान महिलाओं को जागरूक कर दस्तावेजों और उन पर सही जानकारी दर्ज होने का महत्व और अनिवार्यता के बारे में समझा रहे हैं। उन्हें बैंक खाते के संचालन, डिएक्टिव या होल्ड हो चुके खातों (जिनमें योजनाओं की राशि जमा हुई है) उसे पुनः एक्टिव कराने का तरीका भी बता रहे हैं।

    ग्रुप की इन बातों पर करें गौर

    • पूर्व से बैंक खाता है तो बेवजह नए खाते नहीं खुलवाएं।
    • पूर्व में खुला खाता यदि डिएक्टिवेट हो गया है तो बैंक से संपर्क कर केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज और अपना फोटोग्राफ आदि प्रदान कर एक्टिवेट करवाएं।
    • बैंक खाते, आधार कार्ड, बिजली बिल, मतदाता परिचय पत्र, समग्र सहित सभी दस्तावेजों में नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य जरूरी जानकारियां सही-सही अपडेट करवाएं।
    • दस्तावेज अपडेट करवाते समय या किसी भी अन्य ऑनलाइन कार्य के दौरान प्राप्त होने वाला ओटीपी इत्यादि अनजान व्यक्ति को साझा नहीं करें।
    • लाड़ली बहना योजना या अन्य योजना की कोई राशि प्राप्त होती है तो वह पूर्व से डीबीटी किए खाते में ही आएगी। इसलिए प्राप्त होने वाले मैसेज को गौर से पढ़ें।
    ]]>
    Fri, 30 Jun 2023 00:03:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शहडोल पहुंचे सीएम शिवराज लोगों के बीच पहुंच करने लगे घर&परिवार की बात https://acntimes.com/Chief-Minister-Shivraj-Singh-Chouhan-reached-Shahdol https://acntimes.com/Chief-Minister-Shivraj-Singh-Chouhan-reached-Shahdol 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर होगा आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को शहडोल पहुंचे। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 27 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री का अलग ही अंदाज देखने को मिला।

    मुख्यमंत्री चौहान की संवेदनशीलता के सभी कायल हैं। शहडोल में तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात उनका का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। यह  भावनात्मक भी रहा और हृदयस्पर्शी भी। यही बात उन्हें अन्य राजनीतिज्ञों से अलग बनाती है। तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात मुख्यमंत्री चौहान शहडोल के पकरिया गाँव में भरी दोपहरी में मजदूरों को काम करते देख उनके बीच पहुँच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख काम कर रहे मजदूरों में खुशी और आनन्द का ठिकाना न रहा। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। मुख्यमंत्री ने मजदूर भाई-बहनों से चर्चा कर उनके हाल-चाल जान आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने मजदूरी कर रही बहनों से संवाद कर लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी ली और फिर मजदूरों के साथ फोटो भी खिंचाई।

    मुख्यमंत्री ने पूछा- ‘अम्मा, कैसे दिए जामुन

    सड़क के किनारे बैठकर जामुन बेच रही महिला को देख मुख्यमंत्री खुद को रोक न सके। पैदल सड़क पार कर जामुन बेच रही अम्मा के पास पहुँचे। जामुन चखे और उनके हाल-चाल भी जाने। इस दौरान जितनी खुशी और प्रसन्नता अम्मा के चेहरे पर झलक रही थी, उतने ही खुश मुख्यमंत्री भी दिखे। इस बीच मुख्यमंत्री ने वहाँ छोटे-छोटे बच्चों से भी बातें की।

    फुटबाल खेलते बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री चौहान मैदान में फुटबाल खेल रहे बच्चों के बीच भी पहुँच गए और उनसे आत्मीय मुलाकात की। उनके परिवार और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

    बहनों, हमें गरीब नहींलखपति बनना है

    मुख्यमंत्री ने गाँव में सड़क किनारे खड़ी महिलाओं के बीच जाकर आजीविका मिशन की बहनों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि "बहनों, हमें गरीब नहीं रहना, लखपति बनना है।" इस वार्तालप के दौरान मुख्यमंत्री ने बहनों को लाड़ली बहना योजना की जानकारी देकर उनके खुश रहने की कामना की।

    ]]>
    Sun, 25 Jun 2023 22:34:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इंदौर कोर्ट फैसला : घाटाबिल्लोद गोलीकांड मामले में पूर्व विधायक बालमुकुंदसिंह गौतम, दो भाइयों व भतीजे सहित 6 को 7 साल की सजा https://acntimes.com/Former-Congress-MLA-Balmukund-Singh-Gautam-including-6-sentenced-to-7-years https://acntimes.com/Former-Congress-MLA-Balmukund-Singh-Gautam-including-6-sentenced-to-7-years 6 साल पहले कांग्रेस के दो गुटों में हुई थी वर्चस्व की लड़ाई, दूसरे पक्ष के आरोपी हुए बरी

    एसीएन टाइम्स @ इंदौर । वर्चस्व की लड़ाई में 6 साल पहले घाटाबिल्लौद में हुए हुए गोलीकांड के मामले में इंदौर की कोर्ट ने अहम् फैसला सुनाया है। मामले में धार के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता बालमुकुंद सिंह गौतम, उनके दो भाइयों और भतीजे सहित 6 लोगों को सात-सात की सजा सुनाई गई है। दूसरे पक्ष के आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया।

    जानकारी के अनुसार चंदन सिंह की एक रिपोर्ट पर दर्ज प्रकरण में पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता बालमुकुंद सिंह गौतम, धार जिला पंचायत के सदस्य मनोज सिंह गौतम, राकेश गौतम, पंकज गौतम, विरेंद्र गौतम व राजेश पटेल को 7 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा गोलीकांड के दौरान राहगीर को गोली लगने के मामले में भी 7 साल की सजा से इन सभी को दंडित किया गया है। प्रकरण में आरोपी जितेंद्र, पिंटू जायसवाल और चंद्रभूषण को बरी किया गया है। मामले में कांग्रेस नेता बालमुकुंद सिंह गौतम की ओर से दर्ज कराए गए मामले में न्यायालय ने चंदन सिंह सहित अन्य सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट में बड़ी संख्या में दोनों के समर्थक मौजूद थे। इसके चलते एहतियात के तौर पर यहां अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

    ये थी विवाद की वजह

    बताते हैं कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक बालमुकुंद सिंह गौतम एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह सुनेर के बीच फैक्ट्रियों में यूनियनबाजी को लेकर विवाद रहा है। वर्चस्व स्थापित करने को लेकर दोनों में टकराव होता रहा है। राजनीतिक वर्चस्व के लिए भी इनके बीच विवाद आम बात रही है। इसी के चलते 2 जून, 2017 को धार और इंदौर जिले की सीमा पर स्थित घाटाबिल्लोद में दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।

    गौतम की शिकायत पर दर्ज हुआ था पहला केस

    इसमें तत्कालीन कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि बेटमा में मान के एक कार्यक्रम से वे लौट रह थे। इसी दौरान पेट्रोल पम्म के पास आरोपी चंदन पिता देवीसिंह आए और विवाद करने लगे। आरोपी ने 5-6 गोलियां भी दांगी। दो गोलियां पिंटू जायसवाल और बबलू चौधरी को लगीं। इनमें से गौतम के समर्थक माने जाने वाले और कांग्रेस के टिकट पर धार से पार्षद का चुनाव लड़ चुके बबलू की बाद में मौत हो गई थी। गौतम की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य इंदौर चंदन सिंह, समंदर, घनश्याम, महेंद्र, राहुल, रघुनाथ, अर्जुन आदि के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था। बबलू की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा भी बढ़ गई थी।

    दूसरा केस चंदनसिंह की ओर से दर्ज कराया गया था

    मामले में पीथमपुर थाने में चंदन सिंह ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि रात करीब पौने दस बजे आरोपी कांग्रेस नेता बालमुकुंद सिंह गौतम समर्थकों को लेकर उनके पास आए और विवाद कर गोली चलाई। एक गोली चंदन सिंह के भांजे और एक राहगीर को भी लगी। इससे दोनों ही घायल हो गए। घटना वाले दिन दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया था। चंदन सिंह कि रिपोर्ट पर पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम, उनके भाई राकेश गौतम, जिला पंचायत के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गौतम, पंकज पिता रामप्रताप गौतम, पप्पू पिता जगत नारायण गौतम और युवा कांग्रेस नेता राजेश पिता अजब सिंह पटेल के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।

    घटना के समय कांग्रेस में थे अब भाजपा में हैं

    जब विवाद हुआ था तब गोलीकांड में घायल हुए पिंटू जायसवाल बालमुकुंद गौतम के समर्थक माने जाते थे और वे कांग्रेस में थे। वर्तमान में वे भाजपा में बताए जाते हैं। बताते हैं कि उनकी भाजपा में आमद उक्त प्रकरण में बयान बदलने की शर्त पर हुआ था। हालांकि एसीएन टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता।

    कौन हैं बालमुकुंदसिंह गौतम

    घाटाबिल्लोद निवासी बालमुकुंद सिंह गौतम धार जिला अध्यक्ष रहने के साथ ही यहीं से विधानसभा से दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। एक बार उनकी पत्नी ने भी चुनाव लड़ा था लेकिन वे जीत नहीं पाईं। वे पुनः विधानसभा के लिए दावेदारी कर रहे हैं। उनकी दावेदारी बदनावर विधानसभा से है। छोटे भाई और जिला पंचायत सदस्य मनोज सिंह की धार विधानसभा से दावेदारी है।

    ]]>
    Sat, 24 Jun 2023 22:05:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज 27 जुलाई को, 20 जून से 8 जुलाई तक कर सकते हैं पंजीयन, उसके बाद बंद हो जाएगा पोर्टल https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-Tourism-Quiz-on-27th-July https://acntimes.com/Madhya-Pradesh-Tourism-Quiz-on-27th-July एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पर्यटन विभाग मध्य प्रदेश जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य देश के समृद्धशाली इतिहास, परंपरा, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगकला, प्राकृतिक, समृद्धि, महापुरुष पर्यटन महत्त्व की संभावनाओं आदि से परिचित कराना है। पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करना है। रतलाम में प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय सागोद रोड पर होगा।

    शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम चरण के लिए निर्धारित समय प्रातः 9.00 से 10.00 बजे तक पंजीयन कार्य किया जाएगा। प्रातः 10.00 से दोपहर 12.00 बजे तक लिखित प्रतियोगिता होगी। इसमें 6 सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया जाएगा। दोपहर 12.00 से 2.30 तक भोजन तथा मूल्यांकन किया जाएगा। दूसरे चरण में दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक क्विज प्रतियोगिता मल्टीमीडिया का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल सभी 6 टीमों में से 3 टीमों का चयन किया जाएगा। ये जिले की टॉप 3 विजयी टीम कहलाएंगी। प्रथम तीन विजेता टीमों को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटल्स में 2 रात 3 दिन तथा शेष तीनों विजेता टीमों को एक रात 2 दिन ठहरने के लिए कूपन प्रदान किए जाएंगे। बाकि सभी प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार दिए जाएंगे।

    एक विधायलय से तीन विद्यार्थियों की टीम होगी शामिल

    प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित क्विज के प्रश्न-पत्र में पर्यटन से संबंधित परिक्षेत्र, कला संवर्धन, आध्यात्म प्राकृतिक, सांस्कृतिक परिवेश से संबंधित प्रश्न होंगे। दूसरे चरण में क्विज प्रतियोगिता मल्टीमीडिया आधारित होगी, जिसमें भी वीडियो के माध्यम से मध्य प्रदेश पर्यटन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। एक विद्यालय से 3 प्रतियोगियों की एक ही टीम प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेगी और उस टीम के तीनों प्रतियोगी प्रश्न-पत्र को एक साथ मिलकर हल कर सकेंगे।

    कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग

    इस आयोजन में पंजीकृत टीमों में शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए विद्यालय के प्राचार्य प्रबंधन द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रश्न माला तथा क्विज माध्यम से 3 श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। तत्पश्चात टीम का पंजीयन 20 जून से 8 जुलाई के मध्य एमपी टूरिज्म डॉट कॉम टूरिज्म क्विज पर ऑनलाइन किया जाएगा। 8 जुलाई की शाम 5.30 बजे के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा।

    कलेक्टर ने किया निर्देशित

    रतलाम में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में आवश्यक तैयारियों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े, कोषालय अधिकारी रमेश मौर्य, जिला शहरी विकास अभिकरण के अरुण पाठक, उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमावत, जिला शिक्षा अधिकारी क्विज मास्टर ललित मेहता को आयोजन को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया है।

    ]]>
    Thu, 22 Jun 2023 23:26:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इंदौर : प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, छप्पन दुकानों पर पथराव का आरोप, एक पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडिया... https://acntimes.com/Lathicharge-on-Bajrang-Dal-workers-protesting-in-Indore-allegations-of-stone-pelting-at-shops https://acntimes.com/Lathicharge-on-Bajrang-Dal-workers-protesting-in-Indore-allegations-of-stone-pelting-at-shops नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर पलासिया थाने पर कर रहे थे प्रदर्शन, सड़क जामकर नारे भी लगाए

    एसीएन टाइम्स @ इंदौर । नशे के कारोबार के खिलाफ गुरुवार रात को प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया है। प्रदर्शन पलासिया थाने पर हो रहा था। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भूखहड़ताल शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार बजरंग दल कार्यकर्ता गुरुवार शाम को पलासिया थाने का घेराव करने करने पहुंचे। घेराव की वजह इलाके के पबों में देर रात तक नशाखोरी चलना बताया जा रहा है जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते थाने पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। इसी बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं में कहा सुनी हो गई। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा। पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के विभागीय मंत्री राजेश बिजवे, बजरंग दल के तन्नु शर्मा सहित करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बस में अन्यत्र भेज दिया है।

    भगदड़ के दौरान दुकानों पर पथराव, हेड कॉन्सटेबल घायल, भूख हड़ताल

    आरोप है कि पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने न्यू पलासिया की तरफ से छप्पन दुकानों पर पथराव भी कर दिया। इसमें वहां तैनात हेड कॉन्स्टेबल संदीप सिंह के सिर में चोट आई। इससे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पथराव में छप्पन दुकान पर कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। लाठीचार्ज से आक्रोशित बजरंग दल ने भूख ड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि प्रदर्शन शातिपूर्ण तरीके से चल रहा था। 

    पहले शांतिपूर्ण धरने का कहा, फिर सड़कें जाम कर दी

    डीसीपी धर्मेन्द्र भदौरिया ने मीडिया को बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे बजरंग दल ने प्रदर्शन की सूचना दी थी। उन्होंने कहा था कि हम पलासिया थाने पर शांतिपूर्ण तरीके प्रदर्शन कर अपनी बात रखेंगे। परंतु प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चौराहे के पास पहुंच गए और अचानक सड़क पर जाम लगा दिया। नारेबाजी की। एक घंटे तक सड़क जाम रहने से लोग परेशान हो रहे थे। पुलिस ने चेताया लेकिन वे नहीं माने जिससे बल प्रयोग कर सड़क खाली कराना पड़ी।

    ]]>
    Fri, 16 Jun 2023 01:01:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    देश की तरक्की व खुशहाली में हर वर्ग अपना योगदान दे, अगले दो वर्ष में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनना है https://acntimes.com/Union-Minister-Som-Prakashs-call-Every-class-should-contribute-in-the-progress-and-prosperity-of-the-country https://acntimes.com/Union-Minister-Som-Prakashs-call-Every-class-should-contribute-in-the-progress-and-prosperity-of-the-country भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजन एवं व्यापारी सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों के कार्यकाल के दौरान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के चौतरफा कार्य हुए हैं। आजादी के अमृत काल में देश तेज गति से तरक्की के पथ पर अग्रसर हुआ है। हर वर्ग को अपने देश को विकसित, समृद्धशाली और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देना है। प्रबुद्धजन एवं व्यापारी वर्ग की देश की उन्नति में महती भूमिका है। मोदी जी के नेतृत्व देश, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इसे आगामी 2 वर्षों में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है।

    यह बात केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश (पूर्व आईएएस) ने महासंपर्क अभियान में आयोजित प्रबुद्धजन एवं व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। जेएमडी पैलेस में आयोजित सम्मेलन में रतलाम सांसद, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, लोकसेवा प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा एवं अभियान के जिला संयोजक प्रवीण सोनी मंचासीन रहे। केन्द्रीय मंत्री ने केन्द्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स और जीएसटी में काफी बदलाव किए गए हैं। इंस्पेक्टर राज खत्म हुआ है। लॉजिस्टिक पॉलिसी बनी है जिससे उद्योग एवं व्यापार व्यवसाय को गति मिली है।

    देश की तरक्की व खुशहाली में सबका योगदान

    केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री की गति शक्ति योजना भी क्रांतिकारी साबित हो रही है। देश की इस तरक्की और खुशहाली में सबका योगदान है। हर वर्ग अपना कार्य ईमानदारी से करता रहे, जिससे भारत पुनः विश्व गुरु बन सके। सांसद ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों के दौरान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का इतिहास लिखा गया है। हमें देश की संस्कृति और इतिहास को मजबूत करने में अहम योगदान देना है। प्रबुद्धजन एवं व्यापारी वर्ग भाजपा का एम्बेसेडर बनकर सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी ने हर क्षेत्र में भारत के वर्चस्व को स्थापित किया है। उनके तप, त्याग और तपस्या के कारण ही दुनिया में भारत प्रतिष्ठित हो गया है। देशवासी होने के नाते सबका फर्ज है कि वे राष्ट्र सेवा के इस कार्य में अपना - अपना योगदान दे।

    शोरूम के ऋण होम फाइनेंस की तरह मिले- काश्यप

    विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की है, जिससे हमारा गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी ने लोकतंत्र को नई दिशा देने का कार्य किया है। व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में बहुत काम किए गए हैं जिससे देश ने करवट बदली है। अंत्योदय के मिशन ने समाज जीवन को बदलकर रख दिया है। काश्यप ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए शोरूम के ऋण होम फाइनेंस की तरह देने एवं उनकी ब्याज दर भी कम रखने का सुझाव दिया।

    विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि आरंभ में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि के रूप में जीतो चेयरमैन जयंत जैन, थोक व्यापारी संघ के मनोज झालानी, सीए केदार अग्रवाल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुषार कोठारी, युवा उद्योगपति संजय व्यास आदि ने सुझाव दिए। अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक प्रवीण गुप्ता, विनोद मूणत, नीलेश बाफना, जयंतिलाल डांगी, महेश भंसाली, सुनील पोरवाल एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक नीरज बरमेचा आदि ने किया।

    21 किलो की फूलमाला से किया स्वागत

    मालवा चेंबर्स ऑफ कॉमर्स ने 21 किलो की माला से केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं विधायक का सम्मान किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने भी स्वागत किया। संचालन व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजनीश गोयल ने किया। आभार सह संयोजक सोनू चौहान ने माना।

    ]]>
    Thu, 15 Jun 2023 22:59:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर : भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, चार मंजिलें आईं चपेट में, लगातार विस्फोट और छत्तों से मधुमक्खियां उड़ने से दहशत, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Big-news-Fierce-fire-commotion-and-panic-in-Bhopals-Satpura-building-Panic-prevails https://acntimes.com/Big-news-Fierce-fire-commotion-and-panic-in-Bhopals-Satpura-building-Panic-prevails एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई। आग जनजाति कार्य विभाग और स्वास्थ्य संचालनालय विभाग के कार्यालय में लगी। चार मंजिलें आईं आग की चपेट में। धुआं दो किलोमीटर तक फैला। अग्निकांड में ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त में हुई शिकायतों सहित अन्य दस्तावेज जलकर खाक होने की खबर है। मामले को लेकर कांग्रेस ने साजिश का आरोप लगाया है।

    जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल में संचालित अनुसूचित जनजाति क्षेत्रीय विकास योजना के कार्यालय में लगी। आग इतनी भीषण थी कि उसने पांचवीं और छठी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसमें मध्य प्रदेश स्वास्थ्य संचालनालय कार्यालय भी जल गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि आग लगने से भवन में लगे कई एसी में विस्फोट हुआ। इसके बाद और तेजी से फैली। आग की लपटे उठते ही पूरा सतपुड़ा भवन खाली करवा लिया गया। इस भवन में कई सरकारी विभाग और दफ्तर संचालित हैं।

    आग की लपटें काफी दूर तक नजर आईं। धुआं भी आसपास दो किलो मीटर के दायरे में फैल गया। जानकारी मिलते ही कलेक्‍टर आशीष सिंह और अन्‍य वरिष्‍ठ अध‍िकारी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन दल की 20 से ज्यादा दमकलों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। तीन घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं किया जा सका था। राहत कार्य के लिए एसडीईआरएफ और सीआईएसएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गई थीं। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी थी। अभी तक कसी भी जनहानिक की सूचना नहीं है। आग लगने से भवन पर लगे छत्तों से  मधुमक्खियां भी उड़ने लगी जिससे दहशत बढ़ गई।

    मुख्यमंत्री खुद कर रहे आग बुझाने का काम की मॉनिटरिंग

    अनियमितता से जुड़े मामलों की फाइलें हुई खाक

    बताया जा रहा है कि आग में महत्वपूर्ण दस्तावेज जले हैं। इसमें सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर EOW तथा लोकायुक्त में हुई शिकायतों की जांच से संबंधित फाइलें जलकर खाक हो गईं। जन जातीय कार्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के भी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के चपेट में आने की खबर है।  तीन आईएएस अफसर यहीं बैठते हैं। इनमें आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजना के संचालक, पांचवीं मंजिल पर स्वास्थ्य संचालक और छठी मंजिल पर स्वास्थ्य आयुक्त का भी दफ्तर है। बता दें कि, गत 25 जून, 2012 में सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर संचालित तकनीकी शिक्षा विभाग के दफ्तर में आग लगी थी। हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ था।

    कांग्रेस ने लगाया आगजनी का आरोप

    घटना को लेकर विधायक एवं पूर्व मंत्री पी. सी. शर्मा और  पूर्व मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर साजिश की आशंका जताई है। शर्मा का कहना है कि किसी भी राज्य में चुनाव से पहले सरकारी रिकॉर्ड भवन में अगर आग लग जाए, तो समझो सरकार गई। गुनाह मिटा दिए गए। शिवराज जी और उनकी सरकार की चला चली की बेला है…।

    इसी प्रकार यादव ने आशंका जताई कि- आग के बहाने घोटालों के दस्तावेज जलाने की साजिश तो नहीं।

    कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के. के. मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि- मैंने 15 दिन पहले ही इसकी आशंका जाहिर की थी कि सरकारी दफ्तरों में आग लगने का अभियान शुरू होगा।

    सीएम ने गठित की जांच कमेटी

    हादसे की जांच के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमेटी गठित की है। यह मेटी आग लगने केके प्रारंभिक कारणों का पता लगाएगी। इस कमेटी में एसीएस गृह राजेश राजौरा, पीएस अर्बन नीरज मंडलोई, पीएस पीडब्ल्यूडी सुखबीर सिंह तथा एडीजी फायर को शामिल किया गया है। कमेटी जांच के प्रारंभिक कारणों का पता लगा कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री चौहान को सौंपेंगे।

    ]]>
    Mon, 12 Jun 2023 20:38:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
    शिवराज सरकार को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की चेतावनी, मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा संघर्ष, चुप नहीं बैठेंगे, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Teacher-Teachers-United-Fronts-warning-to-Shivraj-government https://acntimes.com/Teacher-Teachers-United-Fronts-warning-to-Shivraj-government 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रविवार (11 जून) का दिन हक की लड़ाई के नाम रहा। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने अपनी लंबिंत मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में आवाज बुलंद की। एकता के नारे भी गूंजे। इस दौरान मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें शिवराज सरकार को चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने से तक उनका संघर्ष जारी रहेगा, तब तक चुप नहीं रहेंगे।

    सभी अध्यापक शिक्षक गुलाब चक्कर में एकत्र हुए जहां बैठक आयोजित कर कर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, राज्य शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. मुनींद्र दुबे, शासकीय अध्यापक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह सोलंकी, अध्यापक शिक्षक महासंघ के जिला अध्यक्ष चरण सिंह चौधरी, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ उज्जैन संभाग के अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, प्रांतीय शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष योगेश सरवाड़, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह भाटी एवं जिला सचिव राजेश स्वर्णकार ने संबोधित किया।

    9 जुलाई को होगी संभागीय बैठक

    आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 9 जुलाई को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा उज्जैन संभाग की संभागीय बैठक होगी। इसमें मोर्चे में शामिल सभी संघों के प्रांताध्यक्ष शामिल होंगे। संभागीय बैठक में अधिक से अधिक पदाधिकारियों को शामिल होने का आह्वान किया।

    रैली निकाल कर सौंपा ज्ञापन

    बैठक के बाद सभी अध्यापक शिक्षक रैली के रूप में कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। जहां महेंद्रसिंह भाटी ने मुख्यमंत्री के नाम के ज्ञापन का वाचन कर तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को सौंपा। ज्ञापन देते समय निर्मला सेनी, ललिता कटारा, शैतान सिंह राठौर, दिलीप सिंह सिसौदिया, नरेंद्रसिंह जाट, ललित पांचाल, प्रीति राणावत, सलमा आलिया, राधा चावड़ा, शारदादेवी रायकवार, अंजना पांचाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

    ये हैं प्रमुख मांगें

    1) राज्य शिक्षा सेवा मै नियुक्त अध्यापक संवर्ग की सेवावधि की गणना उनके प्रथम नियुक्ति दिनांक से करते हुए समस्त स्वत्वों का भुगतान वरिष्ठता के अनुसार किया जाए ताकि इस संवर्ग को पेंशन, ग्रेज्युटी क्रमोन्नति, अर्जित अवकाश आदि का पूर्ण लाभ मिल सकेI

    2) राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग की अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू की जाए। इससे संबंधित को परिवार पेंशन का भी लाभ प्राप्त हो सकेI

    3) 12 और 14 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले शिक्षक / अध्यापक को क्रमोन्नति / समयमान वेतन के आदेश जारी किए जाएI

    4) विगत वर्षो मे दिवंगत हुए अध्यापक शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिवार के सदस्यो को अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का निराकरण नियमों को शिथिल करते हुए शीघ्र किया जाएI

    5) छठे वेतनमान के वेतन विशांगति दिसंबर 2015 की स्थिति की विधमान वेतनमान की स्थिति में तत्स्थानीय वेतनमान लागू करते हुए दूर की जाएI साथ ही वेतनमान निर्धारण में अतिरिक्त वेतनवृद्धि, ग्रीनकार्ड एवं छह माह की सेवावधि पूर्ण करने पर राज्य के अन्य कर्मचारियों के समान अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएI

    6) प्रदेश में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक, मध्यमिक शिक्षक एवं उच्च मध्यमिक शिक्षक को पदोन्नति का लाभ दिया जाएI उच्च पद के प्रभार की प्रक्रिया में नियमित शिक्षक संवर्ग की बराबरी से प्राथमिक शिक्षक, मध्यमिक शिक्षक एवं उच्च मध्यमिक शिक्षक को भी अवसर प्रदान किए जाएI

    7) दिनांक 01/07/2018 से लागू राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त शिक्षक संवर्ग मे सम्मिलित होने से वंचित रह गए सभी अध्यापक संवर्ग को नवीन शिक्षक संवर्ग में नियुक्त किया जाएI

    8) राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी की असामयिक मृत्यु / सेवानिवृति होने पर राज्य के अन्य कर्मचारियों की भांति ही ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाएI

    9) उक्त नवीन शिक्षक संवर्ग को नि:शुल्क / कैशलेस चिकित्सा की सुविधा लागू की जाएI

    10) मध्यप्रदेश के शैक्षणिक व्यवस्था में स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय विभाग की दो समानान्तर व्यवस्था चल रही है। इन्हें एक करते हुए जनजातीय विभाग की शालाओं को उनके समस्त अमले सहित स्कूल शिक्षा विभाग मे मर्ज किया जाएI

    11) वर्ष 2019 की स्थानांतरण नीति के तहत अध्यापक / शिक्षक संवर्ग के अंतर्विभागीय प्रतिनियुक्ति में स्थानांतरित किए गए अध्यापक शिक्षक संवर्ग को वर्तमान में पदस्थ विभाग में मर्ज किया जाएI

    ]]>
    Sun, 11 Jun 2023 18:46:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम मेडिकल कॉलेज से 8 मरीजों को मिली अंग प्रत्यारोपण की स्वीकृति, एक माह में दो के बजाय तीन बार बुलाई बैठक ताकि पीड़ित को मिले राहत https://acntimes.com/8-patients-got-approval-for-organ-transplant-from-Ratlam-Medical-College https://acntimes.com/8-patients-got-approval-for-organ-transplant-from-Ratlam-Medical-College एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति ने  8 मरीजों को अंग प्रत्यारोपण की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए समिति ने एक माह में दो बार बैठक के अपने ही नियम को शिथिर करते हुए तीन बार बैठक आहूत की, ताकि पीड़ित को राहत मिल सके।

    रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय ऑर्गन प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति की बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें सदस्य डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर नानावरे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र चौहान, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी, वेकअप कनेक्ट टू केयर वेलफेयर सोसाइटी की मनीषा ठक्कर, डॉ. अतुल कुमार व नर्सिंग ऑफिसर मीतिका भूरिया मौजूद रहे।

    डीन डॉ. गुप्ता ने बताया 8 प्रकरण को अलग-अलग दिनों में आयोजित 3 बैठकों में तत्काल आवश्यकता को देखते हुए प्रकरण को सूक्ष्मता से परखा गया। डॉ. गुप्ता के असार इंदौर में अंगदान प्रत्यारोपण होने से आसपास के जिले के लोगों को बहुत अधिक फायदा हो रहा है। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी के अनुसार मरीज की गंभीर अवस्था को ध्यान देखते हुए 15 दिनों में आयोजित होने वाली बैठक इस बार माह में 3 बार आयोजित की गई। इनमें उज्जैन, देवास एवं शाजापुर से आए मरीज के प्रकरणों स्वीकृत हुए। डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि बैठकों का आयोजन 10 मई, 24 मई एवं 7 जून को हुआ। संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति रतलाम मेडिकल कॉलेज  द्वारा बिना परेशानी के स्वीकृति देने पर सभी के परिवार सदस्यों ने  समिति के डॉक्टरों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    इनके प्रकरण हुए स्वीकृत

    अविनाश टाटावत (33), निवासी उज्जैन (मध्य प्रदेश) का किडनी प्रत्यारोपण नडियाद (गुजरात) में हो रहा है। इसी प्रकार रोहित चौहान (28) निवासी देवास, रूबी यादव (34) निवासी उज्जैन, जगदीश यादव (54) निवासी देवास, कुलदीप सिंह (22) निवासी उज्जैन, लाभार्थ जैन (18) निवासी शाजापुर, प्रहलाद ठाकुर (29) निवासी उज्जैन, हुसैन अलावाला  (42) निवासी शाजापुर को इंदौर के अस्पतालों में किडनी प्रत्यारोपण कराने की स्वीकृति दी गई।

    ]]>
    Sat, 10 Jun 2023 20:21:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का महासम्मेलन 11 जून को भोपाल में, वेतन बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुलंद करेंगी आवाज https://acntimes.com/General-conference-of-Anganwadi-karyakarta-and-sahayika-on-June-11-in-Bhopal https://acntimes.com/General-conference-of-Anganwadi-karyakarta-and-sahayika-on-June-11-in-Bhopal एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मिनी कार्यकर्ता संघ का महासम्मेलन 11 जून को  (रविवार) को भोपाल में होगा। इस दौरान कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी सहायिका अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगी।

    यह जानकारी संघ की संयुक्त महामंत्री हेमलता शर्मा ने दी। उन्होंने बताया महासम्मेलन बीएचईएल, दशहरा मैदान भोपाल में सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। इसका निर्णय भारतीय मजदूर संघ ठेंगड़ी भवन भोपाल में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री मधुकर सांवले, महिला प्रभारी एवं मंत्री वंदना रजोरिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता - सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष वशुधा, महामंत्री संगीता श्रीवास्तव, संयुक्त महामंत्री हेमलता शर्मा, आशा अमोदे, गंगा गोयल आदि उपस्थित रहे।

    शर्मा ने बताया कि महासम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ता बहनों से महासम्मेलन में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

    ये मांगें रखी जाएंगी महासम्मेलन में

    • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता को शासकीय कर्मचारी घोषित कर, समस्त शासकीय सुविधाओं के हित लाभ दिय़ा जाए।
    • आर्थिक स्तर सुधारने के लिए क्रमशः 25 हजार एवं 15 हजार रुपए वेतन दिया जाए।
    • सेवानिवृत पर एकमुश्त राशि का निर्धारण कर भुगतान किया जाए।
    • पर्यवेक्षक परीक्षा बंद कर 10 वर्षों के अनुभव, योग्यता तथा वरिष्ठा के आधार पर सीधी पदोन्नति दी जाए।
    • प्रदेश की समस्त कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता का स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा करवाया  जाए।
    • सभी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता को 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाए।
    • महिला बाल विकास विभाग के अलावा कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता की सेवाएं अन्य विभागों व कार्यों में नहीं लगाई जाएं।
    ]]>
    Fri, 09 Jun 2023 23:17:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अध्यापक फिर भरेंगे हुंकार : 11 जून को प्रदेश के सभी जिलों में पेंशन परिवर्तन महारैली निकालकर करेंगे प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे https://acntimes.com/Pension-change-rally-of-MP-teachers-on-June-11 https://acntimes.com/Pension-change-rally-of-MP-teachers-on-June-11 एसीएन टाइम्स @ भोपाल । पुरानी पेंशन लागू करने के लिए अध्यापक शिक्षक संवर्ग का संघर्ष जारी है। 11 जून (रविवार) को एक बार फिर आवाज बुलंद की जाएगी। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर में पेंशन परिवर्तन महारैलियां निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

    आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को 11 जून को निकलने वाली पेंशन परिवर्तन महारैली की तैयारी को लेकर निर्देशित किया है। उन्होंने बताया अध्यापक शिक्षक संवर्ग के हितार्थ अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पेंशन परिवर्तन महारैली आयोजित करने का आह्वान किया गया है। अतः सभी जिला इकाइयां रविवार को रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपें।

    ये सभी संगठन होंगे प्रदर्शन में शामिल

    प्रांताध्यक्ष पटेल ने कहा है कि उक्त रैली में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के समस्त पदाधिकारी, आजीवन सदस्य और समस्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग के साथी अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। बता दें कि, इस आंदोलन में प्रांतीय शिक्षक संघ मप्र, राज्य शिक्षक संघ, राज्य शिक्षक कांग्रेस, शासकीय शिक्षक संगठन और आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र शामिल है और अपनी मांगों को लेकर संयुक्त रूप संघर्ष करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।

    ]]>
    Fri, 09 Jun 2023 01:25:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    न्यायालय का फैसला : दैनिक भास्कर द्वारा पत्रकार के खिलाफ दायर वाद खारिज, संदेहास्पद दस्तावेजों और बार&बार बयान बदलने के कारण हुई हार ! https://acntimes.com/Suit-filed-by-Dainik-Bhaskar-against-journalist-dismissed https://acntimes.com/Suit-filed-by-Dainik-Bhaskar-against-journalist-dismissed एसीएन टाइम्स @ खंडवा । जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दैनिक भास्कर द्वारा जिले के एक पत्रकार के विरुद्ध दायर किया गया वाद खारिज कर दिया। संदेहास्पद दस्तावेज प्रस्तुत करने, बार-बार बयानों से मुकरने और तथ्यात्मक दस्तावेज पेश नहीं करने के कारण न्यायालय ने दावा खारिज किया।

    वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक केलदे ने बताया खंडवा के वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र जायसवाल द्वारा वर्ष 2016 में दैनिक भास्कर की मार्केटिंग (विज्ञापन) एजेंसी ली गई थी। इसमें उन्होंने अपने अनुबंध अनुसार जितने भी विज्ञापनों का प्रकाशन करवाया, उसका पूर्ण भुगतान कर दिया था। इसके बावजूद अनुबंध के दौरान सुरक्षा के बतौर रखे गए चेक का दुरुपयोग कर अधिक राशि वसूलने की गरज से असत्य आधारों पर दैनिक भास्कर की तरफ से प्रीतम राठौर ने जायसवाल के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया।

    अधिवक्ता केलके के अनुसार परिवादी ने दावा सिद्ध करने के दौरान बार-बार बयानों से मुकरने एवं संदेहास्पद दस्तावेज पेश करने तथा तथ्यात्मक दस्तावेज नहीं लगाने पर उक्त मुकदमा प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन डावर ने खारिज कर दिया। न्यायालय ने यह भी माना कि देवेंद्र जायसवाल की एजेंसी द्वारा दैनिक भास्कर को 40 लाख से अधिक रुपए का भुगतान किया गया। इसके बावजूद जो चेक सुरक्षा की दृष्टि से दिया गया था उसे न्यायालय में लगाकर मनमाफिक राशि वसूलने का प्रयास किया गया, जिसमें प्रबंधन सफल नहीं हुआ। 

    फोटो प्रकाशित कर दबाव बनाने का किया प्रयास

    पत्रकार देवेंद्र जायसवाल के अनुसार दैनिक भास्कर द्वार एक फोटो प्रकाशित कर मुकदमे के दौरान पेशी के दौरान जाहिर सूचना लगाकर दबाव एवं डर बताने का प्रयास किया गया। ऐसा कर के एक प्रकार से मीडिया ट्रायल की कोशिश की गई लेकिन भास्कर प्रबंधन सफल नहीं हो सका। जायसवाल ने इसे सत्य की विजय बताया।

    50 से अधिक मुकदमें हैं विचाराधीन

    अधिवक्ता केलदे के अनुसार इस मुकदमे के साथ ही 50 से अधिक वे मुकदमे भी प्रकाश में आ गए जो खंडवा के विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। ये दैनिक भास्कर की तरफ से प्रीतम राठौर द्वारा अलग-अलग एजेंटों के खिलाफ दायर किए गए हैं। न्यायालय का फैसला आने के बाद ऐसे एजेंटों में उम्मीद की किरण भी जागी है कि उनके खिलाफ दायर मुकदमों में न्याय मिलेगा। सफल पैरवी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक केलदे की सराहना हो रही है और बधाइयां मिल रही हैं।

    ]]>
    Tue, 06 Jun 2023 19:55:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    RSS के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने ग्राम दर्शन के तहत 103 गांवों में शिवाजी महाराज का 350वां राज्यारोहण वर्ष मनाया, पौधे भी रोपे https://acntimes.com/First-year-students-of-RSS-visited-103-villages https://acntimes.com/First-year-students-of-RSS-visited-103-villages एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जावरा में लगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रथम वर्ष का शिक्षा वर्ग लगाया जा रहा है। इसमें शामिल विद्यार्थियों ने ग्राम दर्शन गतिविधि के तहत जावरा तहसील के 103 गांवों का अवलोकन किया। इस दौरान शिवाजी महाराज पर बौद्धिक और पौधारोपण भी हुआ।

    ग्राम दर्शन के दौरान प्रदेश के उज्जैन और इंदौर संभाग के विभिन्न ग्रामों और नगरों से आए विद्यार्थियों ने गांवों में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यारोहण के 350 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इसके लिए पूर्व से ही तैयारी आरंभ कर दी गई थी। प्रत्येक गाँव में एक उत्सव समिति का गठित की गईं जो वर्षभर कार्यक्रम संचालित करेंगी।

    इसी क्रम में सभी 103 गांवों में एक साथ सभी समाजों के बंधुओं के मध्य शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित बौद्धिक दिया गया। इसकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए 350 पौधे भी रोपे गए जिनके पालन और संरक्षण की जिम्मेदारी ग्रामीणों द्वारा ली गई।

    ]]>
    Sat, 03 Jun 2023 23:34:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये है ‘द रतलाम स्टोरी’ ! न्याय की आस से निराश ब्लैकमेलिंग और ज्यादती की शिकार 12 वर्षीय बेटी ने किया आत्महत्या का प्रयास https://acntimes.com/This-is-The-Ratlam-story-friendship-brashwash-blackmailing-and-rape https://acntimes.com/This-is-The-Ratlam-story-friendship-brashwash-blackmailing-and-rape एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आप सभी ने ‘द केरला स्टोरी’ देख ली, अब बारी है ‘द रतलाम स्टोरी’ के बारे में जानने की। यह स्टोरी है 12 वर्षीय एक बेटी की जिसे ना सिर्फ ब्लैकमेल कर उसके साथ ज्यादती की गई बल्कि उससे हजारों रुपए भी ऐंठ लिए गए। न्याय की आस में पिता और माता पुलिस विभाग के अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। शायद मामा ही कुछ कर पाएं इसलिए सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के निराकरण की बाट जो रहे हैं।

    रतलाम शहर के निवासी एक व्यक्ति ने कलेक्टर, एसपी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सीएम हेल्प लाइन, राष्ट्रीय महिला अधिकार आयोग, जिला न्यायालय, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के नाम 30 मई, 2023 को शिकायती पत्र भेजे हैं। पत्र में बताया गया है कि उनकी 12 वर्षीय बेटी द्वारा अपने साथ हुई ज्यादती की रिपोर्ट रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने में गत 03.04.2023 को दर्ज करवाई थी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि मामले में अनुसंधान कानूनी रूप से नहीं किया जा कर आरोपियों को लाभ पहुंचाने और फरियादी को न्याय न मिल पाए, इस प्रकार से किया जा रहा है।

    शिकायत में पिता द्वारा बताया गया है कि दो युवकों ने षड्यंत्र रचते हुए एक अन्य युवती की के सहयोग से उनकी कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय बालिका को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठे और उसके साथ ज्यादती भी की। दोनों आरोपियों को पुलिस अपचारी बता रही है जबकि सच यह है कि उनकी सोचने, समझने और कार्य करने की प्रवृत्ति वयस्कों के समान है। इसलिए उनकी उम्र संबंधी मेडिकल जांच होनी चाहिए जो कि पुलिस द्वारा नहीं कराई जा रही है।

    बालिका का माइंडवाश करती थी आरोपियों की सहयोगी

    पीड़ित पिता ने बताया है कि आरोपी उनकी बेटी के ही स्कूल में पढ़ते थे। उनकी सहयोगी छात्रा अन्य कक्षा में पढ़ती थी फिर भी उसने उनकी बेटी के साथ बातचीत बढ़ाकर उसका ब्रेनवाश करना शुरू किया और आरोपियों की तारीफ कर उन्हें अच्छा बताकर उनसे मिलवाया। इतना ही नहीं उक्त आरोपी छात्रा ने उनकी बेटी से युवकों को रुपए भी दिलवाए और यह कहा की जरूरत पड़ने पर वह भी उन्हें रुपए देती रहती है। उनकी बेटी ने जब उक्त छात्रा से युवकों से उसे रुपए लौटाने के लिए कहा तो उसने यह कहकर टाल दिया कि तेरे रुपए मिल जाएंगे।

    ज्यादती के बाद मिलने लगी धमकियां

    शिकायत में बताया गया है कि आरोपी युवकों ने रुपए नहीं लौटाए और डरा-धमकाकर उनकी बेटी के साथ ज्यादती भी की। इतना ही नहीं आरोपी की सहयोगी उक्त छात्रा एक अन्य युवती को लेकर उनके घर आ गई। उन्होंने उनकी बेटी को युवकों को रुपए और ज्वैलरी देने की बात किसी को नहीं बताने के लिए धमकाया भी। यह भी कहा कि इस बारे में किसी तरह का मैसेज भी उन्हें नहीं। उन्होंने बेटी के वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। शिकायकर्ता के अनुसार उनके द्वारा उपरोक्त संबंध में उनकी बेटी और आरोपियों के बीच की चैटिंग के रिकॉर्ड का रिकॉर्ड भी पुलिस अधिकारियों को दिखाया गया जा चुका है। बावजूद अभी तक मामले में आरोपियों की सहयोगी छात्रा को आरोपी नहीं बनाया गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार इसी से परेशान होकर पीड़िता ने बुधवार को हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजन को पता चलने पर उन्होंने तत्काल उसकी मरहम पट्टी। उन्हें डर है कि उनकी बेटी पुनः ऐसा कोई कदम न उठा ले।

    इसलिए इसे कहा जा रहा ‘द रतलाम स्टोरी’

    बता दें कि पुलिस को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दो छात्र और उनकी एक सहयोगी छात्रा का जिक्र है। आरोपियों में से एक छात्र हिंदू जबकि दूसरा मुस्लिम समुदाय से है। द केरल स्टोरी और रतलाम की इस बालिका द्वारा की गई शिकायत में बताये गए घटनाक्रम में काफी हद तक समानता नजर आती है। वरिष्ठ एडवोकेट राकेश शर्मा ने एसीएन टाइम्स को बताया कि द केरल स्टोरी की ही तरह इस मामले में भी एक छात्रा द्वारा अपने मित्रों (छात्रों) को साफ-सुथरी छवि बाला बता कर 12 वर्षीय बालिका मिलवाया मिलवाया। बालिका के ब्रेनवाश करने का तरीका भी काफी हद तक फिल्म जैसा ही है। फिल्म में युवती के साथ सहपाठी छात्रा के सहयोग से उसके परिचित युवक ज्यादती करते हैं और यहां भी शिकायकर्ता ने ऐसी ही घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। फिल्म में ऐसे ही षड्यंत्र का शिकार एक अन्य छात्रा आत्महत्या कर लेती है और उसी तरह इस मामले में भी छात्रा ने एक दिन पूर्व आत्महत्या का प्रयास किया।

    आरोपियों का सहयोगी भी बने आरोपी

    प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों अपचारी होने से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया है। एडवोकेट शर्मा का कहना है कि दोनों आरोपी छात्रों की सोचने-समझने की प्रवृत्ति वयस्कों जैसी है, अतः उनकी उम्र को लेकर मेडिकल करवाया जाना चाहिए। पूर्व में दिल्ली में हुई ज्यादती के मामले में भी परिजन आरोपी के अपचारी मान कर कार्रवाई करने को लेकर सवाल उठाते रहे थे। शर्मा के अनुसार आरोपियों को सहयोग करने वाला भी आरोपी ही होता है। अतः इस 12 वर्षीय बालिका से ज्यादती के मामले में आरोपियों का सहयोग करने वाली छात्रा को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए।

    आखिर कौन बचा रहा आरोपियों को

    बताया जा रहा है कि मामले में राजनीति आड़े आ रही है। चर्चा है कि आरोपियों को बचाने में प्रदेश में सत्ताधारी दल के एक स्थानीय बड़े नेता रुचि ले रहे हैं। इसके चलते पुलिस मामले में सिर्फ औपचारिकता ही निभा रही है। यही वजह है कि पीड़िता के पिता द्वारा की गई शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

    ]]>
    Thu, 01 Jun 2023 19:46:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नियुक्ति/मनोनयन : वेणु हरिवंश शर्मा रतलाम कांग्रेस सेवादल महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त https://acntimes.com/Venu-Harivansh-Sharma-appointed-Ratlam-City-Congress-Seva-Dal-President https://acntimes.com/Venu-Harivansh-Sharma-appointed-Ratlam-City-Congress-Seva-Dal-President एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसमें दो प्रदेश संयुक्त सचिव एवं नौ जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। रतलाम शहर के लिए महिला विंग की अध्यक्ष वेणु हरिवंश शर्मा बनाई गई हैं।

    वेणु शर्मा पिछले काफी समय से रतलाम ग्रामीण  महिला कांग्रेस से जुड़ी होकर अभी जिला उपाध्यक्ष पद पर काबिज हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अब वेणु शर्मा को सेवादल की महिला विंग का रतलाम शहर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। सुश्री शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक देसाई, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी एवं रतलाम के पूर्व पार्षद वरिष्ठ कांग्रेस नेता रजनीकांत व्यास के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

     

     

    ]]>
    Thu, 01 Jun 2023 00:55:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हादसा : मंत्री ओपीएस भदौरिया की कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत, टक्कर के बाद दो हिस्से में बंट गया ट्रैक्टर, घायल मंत्री ग्वालियर रैफर, जानिए& क्या बोले डॉक्टर https://acntimes.com/Minister-OPS-Bhadorias-car-collided-with-tractor-trolley-injured https://acntimes.com/Minister-OPS-Bhadorias-car-collided-with-tractor-trolley-injured एसीएन टाइम्स @ भिंड/भोपाल । मध्य प्रदेश के नगरीय विकास और आवास राज्य मंत्री तथा रतलाम के जिला प्रभारी मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया की कार की भिंड में एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में मंत्री भदौरिया घायल हो गए। उन्हें ग्वालियर रैफर किया गया है। हादसे में मंत्री की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया।

    जानकारी के अनुसार मंगलवार को मंत्री भदौरिया ग्वालियर से वापस अपनी विधानसभा मेहगांव जा रहे थे। उनका काफिला जब मालनपुर क्षेत्र से गुजर रहा था। तभी दोपहर करीब 3.25 बजे नेशनल हाईवे नंबर 719 पर कैडबरीज फैक्टीर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरटेक करते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। हादसे में मंत्री भदौरिया घायल हो गए। उन्हें ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल में रैफर किया गया। उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। हादसे में घायल वाहन चालक और सुरक्षाकर्मी को भी अस्पताल लाया गया। चालक के पैर में चोट आई है जबकि सुरक्षाकर्मी को अंदरूनी चोट है।

    अस्पताल में उमड़ी भीड़, डॉक्टर बोले- चिंता की बात नहीं

    हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। जानकारी मिलते ही मालनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई सहित पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। उधर, ग्वालियर के बिरला अस्पताल में मंत्री भदौरिया के समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। बिरला अस्पताल के डॉ. गोविंद देवड़ा ने मीडिया को बताया कि मंत्री भदौरिया  सीटी स्कैन किया गया है। उनके सिर में चोट आई है। खतरे वाली और चिंता का कोई बात नहीं है। मंत्री जी बात कर रहे हैं। उन्हें आज ऑबजर्वेशन में रखा गया है।

    हम बजरंगबली के आभारी हैं- चतुर्वेदी

    भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सिंह चतुर्वेदी भी बिरला अस्पताल पहुंच गए थे। उनका कहना है कि आज मंगलवार का दिन है। हम लोग बजरंगबली को मानते हैं। जिस तरह का एक्सीडेंट हुआ है उससे स्पष्ट है प्रभु श्रीहनुमान ने कृपा की है। हम सभी बजरंगबली के आभारी है।

    ]]>
    Tue, 30 May 2023 18:34:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राष्ट्रीय आयुष मिशन के मिशन लाइफ के तहत 29 मई  से 30 जून तक लगेंगे आयुष मेले, इलाज के अलावा यह सब भी होगा https://acntimes.com/Ayush-fair-will-be-held-in-Ratlam-from-May-29 https://acntimes.com/Ayush-fair-will-be-held-in-Ratlam-from-May-29 एसीएन टाइम्स @ रतलाम राष्ट्रीय आयुष मिशन’ योजनांतर्गत मिशन लाइफ’ व एकात्म अभियान के अवसर पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले के सभी विकासखंडों पर आयुष मेलों का आयोजन 29 मई  से 30 जून तक किया जा रहा है।

    जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान ने बताया कि आयुष मेलों का उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकताआयुष चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसारसंचारी, असंचारी बीमारियों के रोकथाम हेतु जागरूकताबीमारी के प्रारंभिक स्तर पर स्क्रीनिंगदवाइयों की उपलब्ता, टेली मेडिसीन कसंल्टेशन एप आयुष क्योर का प्रचार प्रसार करना है। मिलेट (मोटे अनाज) से बनाए गए आरोग्यदायी व्यजंन एवं पाक शैली के बारे में बताया जाएगा।

    डॉ. चौहान ने बताया कि रतलाम ग्रामीण पर ब्लॉक स्तरीय आयुष मेले का आयोजन आगामी 29 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक गांधी चौक धामनोद में, 30 मई को ग्राम पंचायत परिसर शिवगढ़ में, 31 मई को ग्राम पंचायत रिंगनोद में, 1 जून को ग्राम पंचायत खरवाकला, 2 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर सरवन में, 3 जून को अम्बे माता परिसर मावता में मेले आयोजित होंगे।

    स्वास्थ्य मेलों में यूनानी होम्योपैथी आयुर्वेद एवं योगपैथीवार रोगविशेषज्ञतानुसार चिकित्सीय परामर्शयोगाभ्यास एवं योग से लाभ की सचित्र प्रदर्शनीसामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं योग प्रशिक्षकों द्वारा व्याधिनुसार योग से परामर्शआयुर्वेद दिनचर्याऋतुचर्यापोषण आहार एवं सामान्य रोगों से बचाव हेतु पम्फलेट वितरणऔषधीय पादपों का वितरणदेवारण्य योजना का प्रचार प्रसारदैनिक दिनचर्या के प्रभाव से विकसित बीमारियों की स्क्रीनिंग एवं हीमोग्लोबिनब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की निःशुल्क जांच कर औषधि का वितरण किया जाएगा। साथ ही जनअभियान परिषद एवं रामचंद्र मिशन के द्वारा योग गतिविधि की जानकारी दी जाएगी।

    ]]>
    Sat, 27 May 2023 08:22:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से रतलाम कलेक्टर सूर्यवंशी को फिर दी बधाई, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान एवं सीएम हेल्पलाइन में https://acntimes.com/Chief-Minister-praised-Ratlam-Collector https://acntimes.com/Chief-Minister-praised-Ratlam-Collector एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को एक बार फिर बधाई एवं सराहना मिली है। मंगलवार को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान समीक्षा में रतलाम जिले द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में सर्वाधिक निराकरण प्रतिशत अर्जित कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर सूर्यवंशी की सराहना करते हुए  बधाई दी।

    इसी तरह समाधान ऑनलाइन में समीक्षा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में रतलाम जिले द्वारा  बी समूह में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री चौहान ने सूर्यवंशी एवं टीम रतलाम की  सराहना की। इस दौरान भोपाल वीसी कक्ष में प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। रतलाम एनआईसी कक्ष में डीआईजी रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

    रतलाम ने 10वीं बार ए-ग्रेड प्राप्त की

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण में रतलाम जिला लगातार प्रदेश के अग्रणी जिलों में सम्मिलित है। विगत 19 मई को जारी रैंकिंग में अपने समूह में द्वितीय स्थान पर रहते हुए जिले ने 10वीं बार ए-ग्रेड प्राप्त की। साथ ही जिला लगातार नवी बार प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में सम्मिलित रहा है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में  सर्वाधिक निराकरण प्रतिशत वाले जिलों में रतलाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

    ]]>
    Tue, 23 May 2023 23:07:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    31 दिसंबर, 2022 तक की सभी अनाधिकृत कॉलोनियां वैध होंगी, अब अवैध कॉलोनी कटी तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार& मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान https://acntimes.com/All-unauthorized-colonies-will-be-legal-till-December-31-2022-Chief-Minister-Chouhan https://acntimes.com/All-unauthorized-colonies-will-be-legal-till-December-31-2022-Chief-Minister-Chouhan मुख्यमंत्री ने अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण एवं अनुज्ञा जारी करने के कार्यक्रम में गरीब रहवासियों से विकास शुल्क नहीं लेने का किया ऐलान

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 31 दिसंबर, 2022 तक निर्मित सभी अनाधिकृत कॉलोनियां वैध की जाएंगी। इन कॉलोनियों में विकास के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। अधो-संरचना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। पानी और बिजली के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इन कॉलोनियों के गरीब रहवासियों से विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा। जो मकान जिस रूप में बने हैं उन्हें उसी रूप में स्वीकार कर अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब अगर अवैध कॉलोनी कटी तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। अधिकारी इस पर पैनी नजर रखें। अवैध कॉलोनी बननी ही नहीं चाहिए।

    मुख्यमंत्री चौहान ने यह घोषणाएं मुख्यमंत्री निवास में अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण और नागरिक अधो-संरचना विकास एवं भवन अनुज्ञा प्रदाय कार्यक्रम में की। कार्यक्रम कन्या-पूजन के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की जिंदगी आसान बनाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं। अब वैध की गई कॉलोनियों के नागरिकों को बैंक ऋण मिल सकेगा। विकास के लिए विधायक एवं सांसद निधि की राशि दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों में रहवासी संघ भी बनाए जाएं। कॉलोनियां स्वच्छता में पीछे न रहें, इस मंशा के साथ जन अभियान प्रारंभ होना चाहिए। मकान बन जाने के बाद संपूर्ण वातावरण स्वच्छ रखना हमारा कर्त्तव्य है। स्वच्छता और सफाई पर सभी नागरिक ध्यान रखें।

    नगरीय निकाय रहवासी संघ को आवश्यक सहयोग करें

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है। यहां रहवासी संघों को सभी नगरीय निकाय आवश्यक सहयोग करें। कॉलोनियों को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपना घर सबसे सुंदर होता है। हर व्यक्ति का सपना होता है कि जीवन में अपना एक मकान जरूर हो। रोटी, कपड़ा और मकान जीवन की प्राथमिक आवश्यकता है। मकान के बिना जिंदगी नहीं काटी जा सकती। मकान ईंट-गारे का भवन नहीं, एक पवित्र मंदिर होता है। मकान हमारे बच्चों के लिए सपनों का घर होता है। भारतीय संस्कृति में यह माना जाता है कि अपनी संतान के लिए मकान बनाना आवश्यक है। शहरों में निम्न मध्यमवर्गीय परिवार, कामकाज के लिए और बच्चों की पढ़ाई के लिए आने वाले लोग रहते हैं। उनका अपना मकान हो, ऐसी इच्छा होती है। जिंदगी भर की पूँजी मकान में पाई-पाई जोड़ कर लगाई जाती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार ऐसे भू-खंड ले लेते हैं जो अनाधिकृत होते हैं। उस पर मकान निर्मित हो जाने के बाद उसके अवैध होने की जानकारी मिलती है। यह नागरिकों के साथ न्याय नहीं है। अनाधिकृत होने के कलंक को मिटाना है। अपना आशियाना बनाना अवैध नहीं है। राज्य सरकार ग्रामों में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना संचालित कर रही है। शहरों में भी वर्षों पुराने पट्टाधारियों को मालिक बनाया जा रहा है। इसी तरह जीवन भर परिश्रम से अपनी अर्जित कमाई लगा कर मकान बनाने वालों को अनाधिकृत नहीं मान सकते। कॉलोनाइजर गड़बड़ न करें, इस पर भी नियंत्रण आवश्यक है।

    शहरों में गरीबों को मिलेगा 5 रूपए में भोजन

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि काम-काज के लिए शहर आने वाले गरीबों को दीनदयाल रसोई योजना में पांच रूपए में भोजन उपलब्ध कराया जाये। प्रदेश में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए लेकिन इसमें संतुलन रखें। ठेले वालों की रोजी-रोटी पर संकट नहीं आना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कुछ नागरिकों को प्रतीक स्वरूप अनुज्ञा प्रमाण-पत्र प्रदान किए। 

    31 दिसंबर 2016 तक की 6077 कॉलोनियां होंगी वैध- भूपेंद्र सिंह

    नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अभी 31 दिसम्बर, 2016 तक की 6077 अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध करने की कार्यवाही की जा रही है। सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अगर 31 दिसम्बर, 2022 तक की अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध करने का निर्णय लिया जाए तो अतिरिक्त रूप से 2500 कॉलोनियों के रहवासी लाभांवित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों में बने ऐसे मकान जो कंपाउंडिंग की सीमा में आ रहे हैं, उनके नक्शे पास किए जाएं। सिंह ने कहा कि गरीब रहवासियों से विकास शुल्क लेने का प्रावधान समाप्त किया जाये तो इससे लाखों गरीब लाभान्वित होंगे। इन कॉलोनियों के नक्शे पास करने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई जाए, तो सुविधा होगी। सिंह ने कहा कि अब रहवासियों को समस्त भवन अनुज्ञा, अनुमतियां एवं बैंक लोन की पात्रता भी मिल सकेगी। नियमित योजनाओं जैसे अमृत योजना, अधो-संरचना मद तथा सांसद एवं विधायक निधि आदि से विकास कार्य हो सकेंगे। पेयजल, सीवर और विद्युत के वैध कनेक्शन दिए जाएंगे। नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि आज का कार्यक्रम लगभग 20 लाख परिवारों को रोशनी और सम्मान देने का है। उन्होंने कहा कि जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, उन्हें अब सभी जरूरी सुविधाएँ मिलेगी।

    30 जून तक पूरी हो जाएगी सभी पात्र कॉलोनियों के नियमितिकरण की प्रक्रिया- मंडलोई

    प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई ने कहा है कि 6077 पात्र कॉलोनियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। इनमें से 1662 कॉलोनियों के अभिन्यास का प्रारंभिक प्रकाशन, 1336 कॉलोनियों के अभिन्यास का अंतिम प्रकाशन और 1122 कॉलोनियों में भवन अनुज्ञा देने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। आज 500 भवन अनुज्ञा प्रमाण-पत्र वितरित किए जा रहे हैं। सभी पात्र कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर ली जायेगी। सभी जिलों में कार्यक्रम किये गये। मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगरीय निकायों में किया गया। नगर पालिक निगम भोपाल की महापौर मालती राय ने आभार माना।

    ये रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक रामेश्वर शर्मा और कृष्णा गौर, नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, पार्षद, जन-प्रतिनिधि, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं आवास भरत यादव एवं वैध हुई कॉलोनियों के रहवासी उपस्थित थे।

    ]]>
    Tue, 23 May 2023 16:10:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रेवेन्यू केस मॉनिटरिंग सिस्टम में रतलाम जिला प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर सूर्यवंशी की सक्रियता से मिली उपलब्धि https://acntimes.com/Ratlam-district-tops-in-the-revenue-case-monitoring-system https://acntimes.com/Ratlam-district-tops-in-the-revenue-case-monitoring-system एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रतलाम जिले में एक और उपलब्धि हासिल की है। रेवेन्यू केस मॉनिटरिंग सिस्टम में जिला प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान पर आया है। 22 मई को जारी की गई रैंकिंग में 49.39 निराकरण प्रतिशत हासिल करते हुए जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया है।

     

     

    ]]>
    Tue, 23 May 2023 00:53:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नगरीय क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों में भवन निर्माण के लिए आज से मिलेगी अनुमति, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे शुरुआत https://acntimes.com/Permission-for-construction-in-illegal-colonies-from-today https://acntimes.com/Permission-for-construction-in-illegal-colonies-from-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम  नगरीय क्षेत्रों की अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य एवं भवन निर्माण की अनुमति 24 मई से मिलनी शुरू हो जाएगी। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री वराज सिंह चौहान की उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से होगा। इसका सीधा प्रसारण जावरा और रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में होगा।

    शहरी विकास अभिकरण अधिकारी अरुण पाठक ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य और भवन निर्माण के लिए अनुमति जारी करने के लिए जिले में मुख्य कार्यक्रम रतलाम तथा जावरा में आयोजित होंगे। सुबह 11:00 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। पाठक ने बताया रतलाम में 51 कॉलोनी तथा जावरा की 10 कॉलोनियों में विकास कार्यों भवन अनुज्ञा का शुभारंभ होगा।

    रतलाम में रंगोली सभागृह में होगा आयोजन

    रतलाम नगर में रंगोली सभागृह में सुबह 10 बजे समारोह शुरू होगा। आयोजन में अतिथि सांसद, विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होंगे। इस मौके महापौर परिषद सदस्य भी मौजूद रहेंगे। अवैध कॉलोनियों के संबंध में भोपाल में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस मौके पर शहर की 51 अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य और भवन निर्माण हेतु अनुमति जारी की जाएगी।

    ]]>
    Tue, 23 May 2023 00:18:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    समाजसेवी गोविंद काकानी की प्रेरणा से पांच लोगों ने चुन ली महर्षि दधीचि द्वारा दिखाई गई राह, यह पुनीत कार्य आप भी कर सकते हैं... https://acntimes.com/5-people-took-the-pledge-of-body-donation https://acntimes.com/5-people-took-the-pledge-of-body-donation एसीएन टाइम्स @ रतलाम । काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी समाजिक कार्यों के मामले में मिसाल बन चुके हैं। उनके द्वारा चलाए जा रहे एक और अभियान को सफलता मिली है। उनकी थोड़ी प्रेरणा से पांच लोगों ने अंगदाम करने का संकल्प लिया है।

    देहदान के प्रति जागृति लाने के काकानी के प्रयास सतत जारी हैं। रतलाम मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए देह का होना बहुत जरूरी है। उसकी कमी रहते विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल करने में समस्या आती है। इसे दूर करने के लिए संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति सदस्य एवं पूर्व क्षेत्रीय पार्षद काकानी ने अपने पुराने वार्ड शास्त्रीनगर के लोगों से चर्चा की तो देखते-देखते एक महिला और चार पुरुष सहित पांच लोग देहदान के लिए तैयार हो गए। 

    समाजसेवी काकानी ने बताया सभी लोगों ने सहमति-पत्र प्रदान किए हैं। ये सहमिति पत्र परिवार जन की स्वीकृति बनाकर मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंगरौले को दे उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके बाद सभी को देहदान का परिचय-पत्र मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता द्वारा काकानी को प्रदान किया गया जिसे उन्होंने देहदानकर्ता के घर जाकर उपलब्ध कराया।

    काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव काकानी के अनुसार सभी देहदान करने वाले शास्त्री नगर वार्ड के निवासी हैं। इसी प्रकार शहर के अन्य भागों से भी देहदान के लिए मोबाइल पर सूचना प्राप्त होने पर उनके घर जाकर फॉर्म भरवाकर मेडिकल कॉलेज में जमा किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों के परिचय-पत्र बनने की प्रक्रिया जारी है।

    इन्होंने चुनी महर्षि दधीचि द्वारा दिखाई राह

    देवेंद्र कपूर : 58 वर्षीय देवेंद्र दिव्यांग हैं। वे आनंद मंगल अपार्टमेंट राजपूत बोर्डिंग रहते हैं। देवेंद्र ने अपने सेवा जज्बे के बूते अपनी दिव्यांगता को हरा दिया। उन्होंने दिव्यांग होने के बावजूद 32 वर्ष तक प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में अध्यापन कार्य किया। विगत 2 वर्षों से वे घर में एकांत जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

    संतोष कपूर : 80 वर्षीय संतोष कपूर देवेंद्र कपूर की ही माता हैं। उन्होंने अपने बेटे से प्रेरणा लेकर देहदान का संकल्प लिया।

    कन्हैयालाल दवे : कृषि विभाग से सेवानिवृत्त कन्हैयालाल की उम्र 80 वर्ष। राजस्व कॉलोनी में रहने वाले दवे ने भी देहदान का संकल्प लिया। उनका कहना है कि जीवन की इस अवस्था तक पहुंच चुके हैं। इसके बाद भी यदि उनका शरीर किसी के काम आता है तो इससे बड़ी बात और क्या होगी।

    रूपेश दवे : उम्र 76 वर्ष है। रूपेश देहदान का संकल्प लेने वाले कन्हैयालाल दवे के अनुज हैं। उन्होंने भी देहदान का संकल्प लिया है। रूपेश मानते हैं कि शरीर नश्वर है। इसके बाद भी यदि वह किसी के काम आता है तो वे खुद को सौभाग्यशाली समझेंगे।

    राजेंद्र कुमार जैन : 73 वर्ष के राजेंद्र कुमार न्यू रोड रतलाम के रहने वाले हैं। जैसे ही काकानी ने देहदान के फायदे बताए तो वे भी देहदान के लिए तैयार हो गए। उन्होंने भी देहदान का संकल्प पत्र भर कर काकानी को सौंप दिया।

    ]]>
    Fri, 19 May 2023 13:53:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दिव्यांगों के लिए प्रदेश में बनेगा शिकायत पोर्टल सीएम हेल्पलाइन से होगा लिंक मंत्री पटेल https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230516N5&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/16/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230516N5&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/16/2023 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि दिव्यांगजन अपने पेंशन प्रकरण, बीमा, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जैसी तमाम आवश्यकताओं को पूरा करने में आ रही समस्याओं क - 16/05/2023

    ]]>
    Tue, 16 May 2023 17:23:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    178 करोड़ की लागत से होगा दतिया में विद्युत अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230516N3&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/16/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230516N3&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/16/2023 ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि दतिया जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 178 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गये हैं। इसमें से भारत सरका - 16/05/2023

    ]]>
    Tue, 16 May 2023 17:23:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सेवा व धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए निरंतर सार्थक प्रयास जरूरी, जैसा वृक्ष होगा वैसा फल प्राप्त होगा& कैलाश विजयवर्गीय https://acntimes.com/Oath-taking-of-office-bearers-of-Jain-Social-Group-completed https://acntimes.com/Oath-taking-of-office-bearers-of-Jain-Social-Group-completed जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाई प्रीतेश जो अलख जगाने जा रहा है, उससे नई पीढ़ी के अंदर नए संस्कार का बीजारोपण होगा। साथ ही वह सेवा व धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए निरंतर सार्थक प्रयास करेंगे। प्रीतेश के पिता महेंद्र गादिया ने जो बीज बोया उसका फल हमें आज दिख रहा है। जैसा वृक्ष होता है, वैसा ही फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में काजल की कोठरी में घुसकर बेदाग होकर निकलना किसी से सीखना हो तो रतलाम के हिम्मत कोठारी से सीखना चाहिए।

    यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रतलाम स्थित जेएमडी पैलेस में कही। वे जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मध्य प्रदेश रीजन एवं जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ के शपथ ग्रहण समारोह संपन्न को संबोधित कर रहे थे। समारोह में अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी तथा जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के उपाध्यक्ष हेमंत जैन उपस्थित थे।

    प्रीतेश के कार्य को देखकर महेंद्र की याद आ गई- कोठारी

    पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि प्रीतेश जिस प्रकार कार्य कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं उसे देख कर मुझे महेंद्र की याद आ गई। जैसा जज्बा उसमें था, वैसा ही प्रितेश में है। पंकज जोशी ने कहा की जैन सोशल ग्रुप जिस तरह से सामाजिक कार्यों में अग्रणी है, भाई प्रीतेश उसे और नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।

    B5 की थीम पर काम करेगा जैन सोशल ग्रुप- गादिया

    नव नियुक्त चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने जैन सोशल ग्रुप की टैगलाइन बंधुत्व से प्रेम के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश रीजन आने वाले दो वर्षों तक बंधुत्व से प्रेम, बंधुत्व से सेवा, बंधुत्व से परिवार, बंधुत्व से व्यापार और बंधुत्व के संस्कार थीम यानी B5 पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि मप्र रीजन के अंतर्गत असहाय जैन परिवार का स्वास्थ्य बीमा करवाना अनिवार्य लक्ष्य रहेगा।

    जेएसजी रतलाम यूथ की आगामी कार्ययोजना बताई

    जेएसजी रतलाम यूथ के नए अध्यक्ष वैभव रांका ने आगामी सत्र की कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि हम अपने कार्यों और संकल्पों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। रांका को फेडरेशन के मनीष कोठारी, पूर्व अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा व अतिथियों ने पिन पहनाकर नई पदभार स्थांतरित किया। रांका के साथ उनकी टीम में उपाध्यक्ष राहुल छाजेड़, सचिव सौरभ मूणत, सह सचिव अभय लोढ़ा, गर्वित गोखरू, कोषाध्यक्ष अभिषेक रांका, सह कोषाध्यक्ष अमित गोरेचा, प्रचार सचिव यतेंद्र मेहता व कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शपथ ली। नए जैन सोशल ग्रुप रतलाम एलीट की घोषणा कर उसके अध्यक्ष एवं सचिव को गादिया व रांका ने पिन प्रदान की।

    इससे पूर्व प्रारंभ में जैन सोशल ग्रुप महिदपुर की महिला इकाई ने घोष के साथ नवनियुक्त मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गादिया व अतिथियों की आगवानी अलग अंदाज में कराई। तत्पश्चात भगवान श्री महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। अतिथियों का स्वागत जैन सोशल ग्रुप परिवार ने किया। इसके बाद मुख्य अतिथि विजयवर्गीय एवं जैन ने प्रीतेश महेंद्र गादिया को मध्य प्रदेश रीजन चेयरमैन पद की शपथ पिन पहनाकर दिलवाई।

    इन्होंने भी ली शपथ

    गादिया के साथ नवीन सचिव के रूप में मुकेश धोका (नागदा), उपाध्यक्ष प्रकाश चौरड़िया (नीमच), अमित कावड़िया (उज्जैन), संदीप रांका (जावरा), कोषाध्यक्ष हेमलता दलाल (उज्जैन), सह कोषाध्यक्ष कमलेश बुपक्या, सह सचिव कमलेश कटारिया, सह सचिव अश्विन मेहता, पीआरओ ग्रीटिंग अजयराज जैन (भोपाल), पीआरओ वेब एडमिन अंकित जैन, अभ्युदय डायरेक्टरी संपादक सौरभ नाहर ने शपथ ली। इनके अलावा मप्र रीजन के नौ जोन के को-ऑर्डिनेटर रतलाम से जयंतीलाल डांगी, नागदा से मुकेश भुपक्या, उज्जैन से संजय सूर्या, भोपाल से सुषमा गंगवाल, विदिशा से मयूर संघवी, जावरा से शेखर नाहर, मंदसौर से कपिल भंडारी, नीमच से सुभाष बाफना, देवास से अल्पा शाह ने भी रीजन अध्यक्ष के साथ शपथ ली।

    इनका रहा उल्लेखनीय सहयोग

    आयोजन में जैन सोशल ग्रुप परिवार रतलाम व मप्र रीजन की टीम ने सराहनीय सहयोग दिया। समारोह में इंटरनेशनल फेडरेशन से दीपेन कोठारी, अभय सेठिया, मनीष कोठारी, विजयलाल, पूर्व रीजन चेयरमैन विनोद बरबोटा, जितेंद्र रूनवाल, एसएम सिसोदिया, अनिल धारीवाल, राहुल चपरोत, एचएल मेहता, मुकेश कटारिया, अभिषेक  सेठिया, सुशील कांठेड़, जयंतीलाल फाफरिया, अमर जैन, धर्मचंद चपड़ोद (जावरा) के साथ पूरे मध्य प्रदेश से लगभग 80 ग्रुप के सदस्यों ने शिरकत की। कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के सदस्यों के अलावा जेएसजी यूथ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़, नवदीप मूणत, मेहुल बम, वीरेंद्र कटारिया, गर्वित रूनवाल, अरिहंत बोराना, एकांश भंडारी, विजय जैन आदि भी मौजूद रहे। संचालन चंदा कोठारी (मंदसौर) व सौरभ नाहर ने किया। आभार मुकेश धोका व सौरभ मूणत ने माना।

    ]]>
    Tue, 16 May 2023 01:09:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
    लाडलियों ने देवास में जानी दूध, सोयाबीन और राशन पैकेजिंग और वितरण की प्रक्रिया, सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद https://acntimes.com/Ratlams-four-daughters-visited-Dewas https://acntimes.com/Ratlams-four-daughters-visited-Dewas एसीएन टाइम्स @ रतलाम  कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में जिले में 09 मई से 15 मई के मध्य लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया। इस दौरान अनेक गतिविधियों का आयोजन किया। इसी तारतम्य में जिले की चार लाडली लक्ष्मियों को देवास का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्होंने दूध, सोयाबीन और राशन से जुड़े प्लांट का अवलोकन कर पैकेजिंग और वितरण व्यवस्था समझी।

     राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार सोमवार को रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र से चयनित चार लाडली बालिकाओं को संभाग स्तरीय भ्रमण हेतु देवास भेजा गया था। दल में लाडली बालिका टीना पिता नटवर सिंह (10वीं) सालाखेड़ी, दीप्ति पिता अशोक (12वीं) नामली तथा निशा पिता फकीरचन्द (10वीं) आदि सम्मिलित रहीं। इनके साथ प्रभारी पर्यवेक्षक रेखा व्यास परियोजना रतलाम ग्रामीण-02 व पर्यवेक्षक पिंकी खेड़े परियोजना रतलाम ग्रामीण भी साथ थीं। बालिकाओं को सर्वप्रथम सौरभ दूध डेयरी प्लांट देवास का भ्रमण करवाया गया। यहां पर बालिकाओं ने दूध एकत्रीकरण व पैकेजिंग की प्रक्रिया समझी। तत्पश्च्यात टेक होम राशन के खटांबा प्लांट का अवलोकन कर राशन की पैकेजिंग व वितरण व्यवस्था जानी। अंत में सोयाबीन प्लांट का भ्रमण करवाया गया। यहां संग्रहण, संधारण व डिस्ट्रीब्यूशन की जानकारी ली।

    लाडली बालिकाओं ने इस भ्रमण के लिए अपने मामा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही बालिकाओं के ज्ञानवर्धन के ले अन्य जिले में भ्रमण की व्यवस्था की गई थी। भ्रमण में उज्जैन संभाग के अन्य जिलों से चयनित बालिकाएं भी शामिल थीं।

    ]]>
    Mon, 15 May 2023 23:22:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अखिल भारतीय क्षेत्रीय श्री टांक महासभा के चुनाव संपन्न, प्रकाशचंद्र टांक (माताजी वाले) पुनः अध्यक्ष निर्वाचित https://acntimes.com/Prakashchandra-Tank-elected-president-of-All-India-Regional-Shree-Tank-Mahasabha https://acntimes.com/Prakashchandra-Tank-elected-president-of-All-India-Regional-Shree-Tank-Mahasabha एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय श्री टांक महासभा के निर्वाचन रतलाम में संपन्न हुए। 10 पदों के लिए हुए चुनाव में मतों की गणना देर रात तक चली। इसमें मप्र क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर प्रकाश टांक (माताजी वाले) 75 मत से विजयी रहे।

    निर्वाचन स्थानीय टांक मार्केट में निर्वाचन अधिकारी रमेशचन्द्र टांक (सरवन), सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार एवं मनीष कुमार टांक ने सम्पन्न करवाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित गिनती के बाद अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

    चुनाव 10 पदों के लिए हुए थे। अध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश टांक (आलोट), मंत्री राजेश टांक (रतलाम), संयुक्त मंत्री मदनलाल टांक (रतलाम), कोषाध्यक्ष राकेश हीरालाल टांक (रतलाम), आयव्यय निरीक्षक अनोखीलाल टांक (रावटी), भवन समिति प्रबंधक आनंदीलाल टांक (गुणावद), महिला अध्यक्ष मंजू पति हिम्मत टांक, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनोज - विष्णु टांक (शिवगढ़), शिक्षा समिति प्रबंधक बसंतीलाल टांक (रतलाम) निर्वाचित हुए।

    निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान देर रात तक समाजजन का जमावड़ा रहा। चुनाव संपन्न करवाने में बाबूलाल टांक, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष कांतिलाल टांक (इंजीनियर), मुकेश टांक (एडवोकेट), मीता टांक, संगीता टांक, पूर्व निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र टांक, पार्षद रणजीत टांक आदि ने सहयोग दिया।

    ]]>
    Mon, 15 May 2023 20:23:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एडवाइजरी : सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों का विशेष ध्यान रखें, इस बीमारी से ग्रसित महिला और पुरुष आपस में न करें शादी https://acntimes.com/Advisory-issued-for-sickle-cell-anemia-sufferers https://acntimes.com/Advisory-issued-for-sickle-cell-anemia-sufferers एसीएन टाइम्स @ रतलाम सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष एडवायजरी जारी की गई है। इसमें ऐसे बच्चों का विशेष ध्यान रखने और उन्हें अच्छा और सकारात्मक वातावरण देने के लिए कहा गया है। एडवायजरी में बताया गया है कि माता-पिता आवश्यक रूप से अपनी जाँच करवाएं। सिकलसेल पीड़ित व्यक्ति नियमित रूप से व्यायाम करें और तेलीय पदार्थों का प्रयोग न करें। बीमारी की गंभीरता को समझें तथा पीड़ित व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखते हुए उनकी समय पर जाँच एवं उपचार करें।

    स्वास्थ्य विभाग ने यह एडवायजली एनीमिया मुक्त भारत और एनीमिया से बचाव के उद्देश्य से जारी की गई है। इसके अनुसार सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति की रक्त कणिकाएँ हँसिए के आकार की होती हैं। इस कारण से बीमारी को सिकलसेल कहा जाता है। जनजातीय समुदाय में यह बीमारी अधिक होती है। इसके बचाव के समस्त उपाय किए जाने चाहिए। विवाह से पहले वर एवं कन्या, दोनों के खून की जाँच कराई जानी चाहिए। गर्भवती महिला की जाँच एवं प्रसव के 72 घंटे के अंदर शिशु के रक्त की भी जाँच अनिवार्य रूप से कराई जाए।

    सिकलसेल एनीमिया पीड़ित महिला और पुरुष का न हो विवाह

    एडवायजरी के अनुसार सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित पुरुष एवं इसी समस्या से पीड़ित स्त्री का विवाह नहीं कराया जाना चाहिए। सामान्य पुरुष अथवा सामान्य महिला, पीड़ित पुरुष अथवा महिला से विवाह कर सकते हैं। बच्चों को नियमित रूप से आँगनवाड़ी केन्द्र भेजे जाने तथा उनकी स्वास्थ्य जाँच करवाने और दिव्यांग बच्चों की विशेष देखभाल भी की जानी चाहिए।

    सिकलसेल एनीमिया के लक्षण

    • क्रोनिक एनीमिया
    • टैकिकार्डिया (Tachycardia), थकान
    • ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज के कारण हाथों और पैरों में सूजन आना
    • पीलिया (Jaundice)
    • ग्रोथ धीमी होना
    • सीने, पेट, जोड़ों और हड्डियों में तेज दर्द, जो कई घंटों से कई हफ्तों तक रहता है।
    • सिकल सेल की कॉम्प्लिकेशन में किडनी और आंख संबंधी रोग, गैंग्रीन, स्ट्रोक और संक्रमण जैसे ओस्टियोमाइलाइटिस, निमोनिया शामिल हैं। गंभीर स्थिति में बोन मैरो रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन बंद कर देगा।
    ]]>
    Sat, 13 May 2023 21:33:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : रतलाम के 32 बुजुर्गों को 19 जून से हवाई जहाज पर शिर्डी की निःशुल्क यात्रा कराएगी सरकार https://acntimes.com/Shirdi-travel-of-elders-by-plane-on-June-19 https://acntimes.com/Shirdi-travel-of-elders-by-plane-on-June-19 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए बुजुर्गों को करना होंगे आवेदन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत रतलाम जिले के वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज से शिर्डी की निःशुल्क तीर्थ यात्रा करायी जाएगी। तीर्थ यात्रा के लिए हवाई जहाज इंदौर से 19 जून को रवाना होगा।

    प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शिर्डी तीर्थ यात्रा के लिए बुजुर्ग निर्धारित तारीख तक यात्रा कर सकते हैं। हवाई जहाज में रतलाम से 32 बुजुर्ग यात्रा कर सकेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने वालों के लिए सरकार ने कुछ कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। आवेदक द्वारा असत्य जानकारी देकर या तथ्यों को छिपाकर आवेदन किया जाता है तो उसे किसी भी समय योजना के लाभों से वंचित किया जा सकेगा।

    आवेदक के लिए जरूरी शर्तें

    • बुजुर्ग मध्य प्रदेश के मूल निवासी हों।
    • उम्र 65 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
    • आयकरदाता नहीं हों।
    • एक परिवार से एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
    • पति-पत्नि दोनों या समूह में आवेदन की पात्रता नहीं रहेगी।
    • योजना का लाभ पूर्व में नहीं किया गया हो।
    • शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होना जरूरी है।
    • किसी प्रकार की गंभीर रोग न हो।

     

     

    ]]>
    Sat, 13 May 2023 20:29:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ब्रेकिंग न्यूज : रतलाम का सराफा व्यापारी यश छाजेड़ और उसका कार चालक इंदौर में गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस जब्त, देखें वीडियो https://acntimes.com/Ratlams-bullion-trader-and-car-driver-arrested-in-Indore https://acntimes.com/Ratlams-bullion-trader-and-car-driver-arrested-in-Indore एसीएन टाइम्स @ इंदौर । एमआईजी पुलिस ने शहर के एलआईजी चौराहे पर सर्चिंग के दौरान कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक रतलाम का सराफा व्यापारी है जबकि दूसरा कार चालक। तलाशी में युवक के पास से पिस्टल और कारतूस जब्त हुए हैं।

    एसीपी भूपेंद्र सिंह ने बताया एलआईजी चौराहे पर चेकिंग पॉइंट है। यहां पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान कार क्रमांक एमपी 43 सी 9343 की तलाशी ली गई तो उसमें सवार युवकों के पास से एक पिस्टल और कारतूस मिले। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम यश पिता पारस छाजेड़ निवासी चाँदनी चौक रतलाम तथा राकेश पिता छोटेलाल निवासी बिलपांक जिला रतलाम बताए।

    सिंह के अनुसार यश रतलाम के चांदनी चौक में सराफे का कारोबार करता है। दोनों देवास नाका क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। पुलिस के अनुसार यश ने सर्चिंग के दौरान भागने का प्रयास किया। एमआईजी थाना पुलिस ने यश और राकेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों से पता किया जा रहा है कि वे पिस्टल और कारतूस कहां से लाए। इसके साथ ही दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी तलाशा जा रहा है।

    ]]>
    Sat, 13 May 2023 00:29:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सेवा भारती ने 700 बहनों को दिखाई "द केरला स्टोरी", भाजयुमो ने पुनः किया स्पेशल शो का आयोजन https://acntimes.com/Sewa-Bharati-and-BJYM-show-The-Kerala-Story-film-to-1000-sisters https://acntimes.com/Sewa-Bharati-and-BJYM-show-The-Kerala-Story-film-to-1000-sisters एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किशोरियों को संभावित खतरों से जागरूक करने के लिए सेवा भारती द्वारा "द केरला स्टोरी" का विशेष शो आयोजित किया गया। धर्मांतरण एवं आतंकी गतिविधियों पर आधारित फिल्म को करीब 700 किशोरियों और मातृशक्ति ने देखा और सराहाया। भाजयुमो द्वारा भी बहनों के लिए विशेष शो आयोजित किया गया। मोर्चा का यह दूसरा आयोजन था।

    जानकारी अनुज छाजेड़ ने बताया सेवा भारती द्वारा लोकेन्द्र टॉकीज में शो का आयोजन किया गया था। महिलाओं और किशोरियों ने फिल्म देखने के बाद निर्माता, निर्देशक और अभिनेत्री अदा शर्मा सहित सभी की सराहाना की। उन्होंने कहा कि फिल्म की विषय वस्तु जागरूकता पैदा करती है। यह धर्मांतरण, लव जिहाद और आतंकवाद से सचेत करने वाली।

    सेवा भारती समिति के अध्यक्ष राकेश मोदी के अनुसार इस प्रकार की फिल्में समाज में जनजागरण का काम करती हैं। उन्होंने युवाओं से "द केरल स्टोरी" देखने और साथ में अपनी माता-बहन और मित्रों को ले जाने की अपील की। सचिव राजेश बाथम, नितिन फलोदिया, अभिनव बरमेचा, ममता भंडारी आदि मौजूद रहे। दी |

    समाज को सच्चाई दिखाने वाली फिल्म

    भाजयुमो ने विशेष शो का आयोजन गायत्री मल्टीप्लेक्स में किया। मोर्चा पदाधिकारी ने कहा कि इस देश व समाज का नागरिक होने के नाते सभी का कर्तव्य है कि समाज को सच्चाई दिखाने वाली "द केरला स्टोरी" जैसी फिल्म का समर्थन करें। इससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग धर्मांतरण के नाम पर आतंक की आग में झुलसती बहनों की सच्चाई जान सकेंगे और सचेत रहेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री रवींद्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, जिला मंत्री संजय पांचाल, जिला कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल रांका, आयुष पड़ियार, जयेश जाजोरिया, चिराग असरानी आदि उपस्थित थे।

    ]]>
    Fri, 12 May 2023 22:26:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन एवं रतलाम यूथ का शपथ ग्रहण समारोह 14 मई को, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि https://acntimes.com/Oath-taking-ceremony-of-Jain-Social-Group-on-14th-May https://acntimes.com/Oath-taking-ceremony-of-Jain-Social-Group-on-14th-May एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन एवं जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ का शपथ ग्रहण समारोह 14 मई को होगा। जेएमडी पैलेस में होने वाले आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय होंगे। अन्य अतिथियों में मप्र भाजपा उपाध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी एवं मध्य प्रदेश रीजन के वरिष्ठ फेडरेशन उपाध्यक्ष हेमंत जैन एवं जैन सोशल ग्रुप से प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।

    ग्रुप के विनीत पीपाड़ा ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष प्रीतेश गादिया मध्य प्रदेश रीजन के चेयरमैन का पदभार ग्रहण करेंगे। सचिव मुकेश धोका नागदा, उपाध्यक्ष संदीप रांका, अमित जैन, प्रकाश चौरड़िया, सह सचिव कमलेश कटारिया, अश्विन मेहता, कोषाध्यक्ष हेमा दलाल, पीआरओ अंकित जैन, रिंकेश रांका, अजयराज जैन भी पदभार ग्रहण करेंगे।

    13 वर्ष के सातवें पद ग्रहण समारोह में यूथ इकाई के अध्यक्ष वैभव रांका, सचिव सौरभ मूणत, उपाध्यक्ष राहुल छाजेड़, कोषाध्यक्ष अभिषेक रांका, सह सचिव अभय लोढ़ा, गर्वित गोखरू, सहकोषाध्यक्ष अमित गोरेचा, पीआरओ यतेंद्र मेहता के साथ 30 सदस्यीय कार्यकारिणी भी शपथ लेगी। इस दौरान मप्र की 80 से अधिक शाखाओं के पदाधिकरियों के साथ समाज के गणमान्य उपस्थित होंगे। पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा आदि ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    ]]>
    Fri, 12 May 2023 22:00:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    संपदा सर्वर की खामियों ने रोकी ई&रजिस्ट्री, स्टाम्प भी नहीं मिल रहे, विधायक चेतन्य काश्यप ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से की बात https://acntimes.com/E-registry-affected-due-to-fault-in-property-server-stamps-are-not-available https://acntimes.com/E-registry-affected-due-to-fault-in-property-server-stamps-are-not-available परेशान सर्विस प्रोवाइडरों ने विधायक से मिल कर बताई अपनी और आमजन की परेशानी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के पंजीयन विभाग के संपदा सर्वर की तकनीकी खामी से सर्विस प्रोवाइडर और आमजन परेशान हैं। इसे लेकर सर्विस प्रोवाइडर विधायक चेतन्य काश्यप से मिले। उन्होंने विधायक काश्यप को रजिस्ट्री सहित अन्य कार्यों में आने वाली परेशानी से अवगत कराया। बताया कि सर्वर बंद होने से उनके साथ उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की।
    सर्विस प्रोवाइडरों की परेशानी को समझते हुए विधायक काश्यप ने प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से फोन पर इस संबंध में चर्चा की। उन्हें बताया कि लंबे समय से रतलाम में सर्विस प्रोवाइडर पंजीयन विभाग के संपदा सर्वर से परेशान हैं। सर्वर के अचानक बंद होने से इनके साथ उपभोक्ता भी परेशान होते रहते हैं। सर्वर के ठीक से काम नहीं करने के कारण कई बार दिनभर स्लॉट बुक नहीं हो पाते हैं।

    स्टाम्प नहीं निकल रहे, वेंडरों का पैसा कट रहा

    ई-स्टाम्प निकालने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। स्टाम्प नहीं निकलने से बैंक, वित्तीय संस्थाएं और अनुबंध करने वाले कई लोग परेशान हैं। उन्हें दिनभर स्टाम्प वेंडर के कार्यालय पर चक्कर खाना पड़ रहे हैं। स्टाम्प वेंडर्स को भी तकनीकी रूप से पैसा कटने एवं स्टाम्प नहीं निकलने के कारण परेशानी उठाना पड़ रही है। पंजीयन कार्यालय में स्टाफ भी कम है।

    जल्द समस्या दूर होने का मिला आश्वासन

    विधायक काश्यप ने सर्वर से जुड़ी इस परेशानी को विभाग की तकनीकी टीम के माध्यम से जल्द दूर कराया जाए, जिससे कि पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री से जुड़ा यह कार्य आसानी से हो सके। मंत्री देवड़ा से चर्चा के बाद काश्यप ने सर्विस प्रोवाइडरों को आश्वस्त किया कि उनकी परेशानी जल्द दूर होगी। काश्यप से मिलने आए सर्विस प्रोवाइडर में प्रीतम मोहश्वरी, लोकेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, वीरेंद्र पितलिया, नरेंद्रसिंह सोलंकी, ओम माली आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 11 May 2023 18:51:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र सरकार पर नहीं हुआ सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर, लागत से कई गुना टोल वसूली मामले में नहीं दिया जवाब https://acntimes.com/Supreme-Courts-order-did-not-affect-the-MP-government https://acntimes.com/Supreme-Courts-order-did-not-affect-the-MP-government एसीएन टाइम्स @ भोपाल/रतलाम ।  लेबड-जावरा तथा जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक वसूली के मामले में मप्र सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी कोई असर नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन गुजरने के बाद भी शासन ने इस मामले में अपना जवाब प्रस्तुत नहीं किया है। इससे अब व्हिसब्लोअर पारस सकलेचा की याचिका पर शासन का पक्ष जाने बगैर ही सुनवाई होगी। 

    व्यापमं विह्सलब्लोअर तथा पूर्व महापौर पारस सकलेचा द्वारा लेबड़-जावरा तथा जावरा-नयागांव फोरलेन पर लागत से कई गुना ज्यादा टोल वसूली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें कोर्ट ने 24 अप्रैल को शासन को सात दिन में जवाब देने का आदेश दिया था। आदेश में स्पष्ट किया गया था कि नियत अवधि में जवाब नहीं आने पर प्रकरण पर नियमानुसार सुनवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। यह डेडलाइन गुजरे करीब पांच दिन हो चुके हैं लेकिन शासन ने अब तक जवाब प्रस्तुत नहीं किया है।

    तीन अवसर देने के बाद भी नहीं दिया जवाब

    मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड साहब की बेंच ने 24 नवंबर, 2022 को इस विषय पर  वरिष्ठ अभिभाषक देवदत्त कामत, एल जो जोसेफ तथा सर्वम रिदम खरे के तर्क सुनने के बाद शासन को नोटिस जारी किया था। तब से लेकर अब तक तीन अवसर दिए जा चुके हैं लेकिन शासन की ओर से कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। याचिकाकर्ता के अनुसार सकलेचा ने कहा है कि इस मामले में जवाब को टालने की जगह शासन को सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखना चाहिए। 

    जानिए, टोल वसूली का गणित

    सकलेचा द्वारा दायर याचिका में बताया गया है कि लेबड़-जावरा तथा जावरा-नयागांव फोरलेन पर टोल वसूली 2009 से प्रारंभ होकर नवंबर, 2033 तक चलेगी। वर्ष 2021 में लेबड़-जावरा पर ₹145 करोड़ तथा जावरा-नयागांव पर ₹200 करोड़ तथा नवंबर, 2022 से जनवरी, 2023 तक तीन माह मे  क्रमशः ₹45 करोड़ और ₹53 करोड़ टोल वसूला गया। जनवरी, 2023 तक जावरा-नयागांव पर लागत ₹425 करोड़ के एवज में ₹1865 करोड़ तथा लेबड़-जावरा पर ₹1655 करोड़ यानी लागत का क्रमशः 438% तथा 281% टोल वसूला जा चुका है। टोल राशि में प्रतिवर्ष 15% से 20% की वृद्धि हो रही है। दोनों टोल रोड पर मिलाकर वर्तमान में प्रतिदिन ₹1.2 करोड़ से ₹1.3 करोड़ टोल वसूला जा रहा है। सकलेचा द्वारा इस वसूली को बंद किए जाने की गुहार भी लगाई गई है।

    ]]>
    Sat, 06 May 2023 09:19:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी सफलता : बेटे के साथ हिजाब पहन कर इंदौर जा रही महिला आधा करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, महाराष्ट्र में भी दर्ज है तस्करी का केस https://acntimes.com/Woman-going-to-Indore-wearing-hijab-arrested-brown-sugar-worth-half-a-crore-seized https://acntimes.com/Woman-going-to-Indore-wearing-hijab-arrested-brown-sugar-worth-half-a-crore-seized एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम पुलिस ने महाराष्ट्र की एक महिला और उसके बेटे को ब्राउन शुगर ले जाते गिरफ्तार किया है। जामुनी हिजाब वाली यह मां-बेटे बस से इंदौर जाने वाले थे। जप्त की गई ब्राउन शुगर का वजन 505 ग्राम है। इसके अंतरराष्ट्रीय मूल्य आधा करोड़ (50 लाख रुपए) है। पुलिस आरोपी का रतलाम कनेक्शन पता करने का प्रयास कर रही है।

    एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया स्टेशन रोड पुलिस को मुखबिर से पता चला था कि जामुनी हिजाब पहने एक महिला और एक लड़का बस से इंदौर जाने वाले हैं। दोनों के पास ब्राउन शुगर है। स्टेशन रोड पुलिस ने मंगलवार शाम करीब सात बजे रतलाम के फौव्वारा चौक से जाने वाली बस क्रमांक एमपी 09 एफए 8951 की घेराबंदी कर महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 250 ग्राम और 255 ग्राम ब्राउन शुगर के पैकेट मिले। इसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 50 लाख रुपए है। दो मोबाइल फोन और 1810 रुपए भी जप्त हुए। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

    मंदसौर से ब्राउन शुगर लाए थे

    एसपी ने बताया महिला का नाम मल्लिका खातून पति खलील खान पठान (55) और उसके बेटे के नाम अफजल पिता खलील खान पठान (24) है। दोनों निवासी आकोल फेल अकोला (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे ब्राउन शुगर मंदसौर से लाए थे और इंदौर ले जाने वाले थे। दोनों के विरुद्ध आकोट फेल में भी एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज है।  दोनों अपने इलाके में ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचने के लिए ख्यात है।

    इनके कारण पकड़े जा सके तस्कर

    तस्करों को गिरफ्तार करने में स्टेशन रोड टीआई किशोर पाटनवाला, उप निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, आशीष पाल,  जितेन्द्र चौहान (सायबर सेल प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक दिलीप देसाई, आरक्षक नीलेश पाठक, अभिषेक पाठक, अभिषेक जोशी, अर्जुन खींची, लोकेन्द्र सोनी, विजय थापा एवं आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

    ]]>
    Wed, 03 May 2023 16:15:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में रतलाम जिले के 1350 हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या है पात्रता https://acntimes.com/Chief-Minister-Enterprise-Revolution-Scheme-in-Ratlam https://acntimes.com/Chief-Minister-Enterprise-Revolution-Scheme-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम  मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में रतलाम जिले को 1350 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य वर्ष 2023-24 के लिए प्राप्त हुआ है। योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। इसके लिए निर्धारित पात्रता और शर्तों का खुलासा भी प्रशासन ने कर दिया है। 

    जिला महाप्रबंधक उद्योग मुकेश शर्मा ने बताया कि योजना के तहत व्यवसाय (खरीदने, बेचने के लिए) 1 लाख से 25 लाख रुपए, सेवा कार्य हेतु 1 लाख से 25 लाख रुपए, उद्योगों (निर्माण कार्य) हेतु 1 लाख से 50 लाख रुपए निर्धारित है। योजनान्तर्गत आवश्यक दस्तावेजों में आठवीं उत्तीर्ण की अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पेनकार्ड, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण-पत्र, समग्र आई.डी., जाति प्रमाण-पत्र आवश्यक है। अधिक जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रतलाम से प्राप्त की जा सकती है।

    योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता

    शर्मा ने बताया पात्र आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण होना निर्धारित है। योजनान्तर्ग बैंक द्वारा वितरित ऋण राशि पर तीन प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान सात वर्षों तक व ऋण गारंटी शुल्क प्रचलित दर से सात वर्षों तक प्रतिपूर्ति के रुप में वित्तीय सहायता का प्रावधान है। इच्छुक आवेदक एम. पी. ऑनलाइन समस्त पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

    ]]>
    Sat, 29 Apr 2023 08:55:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री चौहान ने रतलाम जिले के वर्षा व ओलावृष्टि पीड़ित 1760 किसानों के बैंक खातों में डाले 1 करोड़ 52 लाख रुपए https://acntimes.com/1-crore-52-lakh-transferred-to-the-bank-accounts-of-1760-farmers-of-Ratlam https://acntimes.com/1-crore-52-lakh-transferred-to-the-bank-accounts-of-1760-farmers-of-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाममुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश के असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि पीड़ित किसानों के बैंक खातों में राहत राशि सहायता राशि अंतरित की। इस अवसर पर रतलाम जिले के 1760 किसानों के बैंक खातों में 1 करोड़ 52 लाख रुपए राशि अंतरित की गई।

    इसके लिए आयोजित हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान रतलाम एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर तथा किसान उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को लाइव देखा-सुना गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्थानीय कृषकों को राहत राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

    ]]>
    Sat, 29 Apr 2023 08:40:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बात पते की : योग में आसन, प्राणायाम, एक्यूप्रेशर, मुद्राओं का प्रामाणिक और यथार्थ बोध जरूरी, अल्पज्ञानियों व अवैज्ञानिक ज्ञान से रहें दूर https://acntimes.com/Yoga-Teacher-Training-Camp https://acntimes.com/Yoga-Teacher-Training-Camp सिंधी गुरुद्वारा में चल रहे योग शिक्षण प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक महेश कुमावत ने कहा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम। योग शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का एक वैज्ञानिक और प्रामाणिक माध्यम और कला है। इससे जुड़ी क्रियाओं का यथार्थ बोध जरूरी है अन्यथा यह नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए योग के नाम पर अवैज्ञानिक क्रियाएं कराने वाले अल्पज्ञानियों से दूर रहें।

    यह बात योग प्रशिक्षक महेश कुमावत ने सिंधी गुरुद्वारा में चल रहे योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में कही। शिविर का आयोजन राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के निर्देशानुसार हो रहा है। प्रशिक्षक कुमावत ने कहा कि योग सिर्फ ढाई अक्षर का शब्द नहीं बल्कि पूरा विज्ञान है। योग आत्म उपचार एवं आत्मदर्शन की श्रेष्ठतम आध्यात्मिक विद्या है। योग  जीवन का दर्शन है, आत्मानुशासन है। यह  एक जीवन पद्धति है। योग मात्र एक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति नहीं, यह परिणामों पर आधारित ऐसा प्रमाण है जो व्यक्ति को निर्मूल करता है। योग एक ऐसा संपूर्ण चिकित्सा शास्त्र जो केवल शारीरिक रोगों से ही नहीं बल्कि मानसिक रोगों से भी मुक्ति दिलाता है। 

    ...तो आ सकते हैं घातक परिणाम

    योग में आसनों, प्राणायाम, एक्यूप्रेशर, विभिन्न मुद्राओं इत्यादि का बहुत महत्व है जिसे जाने और समझे बिना इसका लाभ अर्जित नहीं किया जा सकता है। रोग और शरीर की स्थिति के अनुरूप किया गया योग और क्रियाएं अधिकतम लाभ प्रदान करती हैं वहीं इसका गलत उपयोग नुकसान भी कर सकता है। इसलिए योग प्रशिक्षक और करने वाले दोनों को इसे जानना-समझना जरूरी है। कुमावत के अनुसार आज योग के नाम पर अल्पज्ञानी और अप्रशिक्षत लोग अवैज्ञानिक, आप्रमाणिक और गलत क्रियाएं भी करवा रहे हैं जिसके परिणाम घातक हो सकते हैं।

    शिविर में ये रहे उपस्थित

    शिविरार्थियों को प्रशिक्षण देने के दौरान योग की विभिन्न क्रियाओं और आसनों का अभ्यास कराया गया। इसमें राज्य कार्यकारिणी सदस्य जयश्री राठौड़, अपार उपाध्याय, उत्तम शर्मा, विशाल कुमार वर्मा, डॉली व्यास, नित्येन्द्र आचार्य आदि की उल्लेखनीय भूमिकाक रही।

    ]]>
    Sat, 29 Apr 2023 08:29:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम मेडिकल कॉलेज में यह क्या हो गया? 15 दिन में 1 के बजाय 3 बैठकें कर लीं और 5 लोगों के अंग प्रत्यारोपण की जारी कर दी स्वीकृति, क्योंकि... https://acntimes.com/What-happened-in-Ratlam-Medical-College https://acntimes.com/What-happened-in-Ratlam-Medical-College एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति की 15 दिन में एक बार बैठक नियत है। समिति ने इस अवधि में एक के बजाय तीन बैठकें कर डालीं। समिति ने नियम से परे जाकर ताबड़तोड़ में 5 मरीजों के अंग प्रत्यारोपण के लिए अनुमति भी जारी कर दी। समिति का कहना है कि जान है तो जहान है, इसलिए मरीज को जल्दी राहत मिल सके इसके लिए ऐसा किया गया है।

    रतलाम मेडिकल कॉलेज की संभागीय अंगदान प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति को अंग प्रत्यारोपण के संबंधित में अनुमति जारी करने के अधिकार दिए गए हैं। इसके लिए 15 दिन में बैठक बुलाकर अंग प्रत्यारोपण की अनुमति संबंधी निर्णय लेना नियत है। इसके विपरीत समिति ने 15 दिन में तीन बैठकें आहूत कर लीं और पांच लोगों के अंग प्रत्यारोपण के लिए अनुमतियां भी जारी कर दीं। रतलाम मेडिकल कॉलेज में संभागीय ऑर्गन प्रत्यारोपण प्राधिकार समिति के सदस्य मौजूद रहे। इनमें डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर नानावरे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र चौहान, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम चार्ल्स, स्वयंसेवी संस्था काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी, वेकअप कनेक्ट टू केयर वेलफेयर सोसायटी की मनीषा ठक्कर, डॉ. अतुल कुमार व नर्सिंग ऑफिसर मीतिका भूरिया शामिल हैं जिनके सामने प्रत्यारोपण के सभी प्रकरण रखे गए।

    ...इसलिए वीडियो कॉन्फ्रेंस से जानी स्थिति

    बैठक में बताया गया कि अखिलेश पाटीदार निवासी सिमलावदा जिला रतलाम (मध्य प्रदेश) की स्थिति ज्यादा खराब है। उनका किडनी प्रत्यारोपण नडियाद (गुजरात) में किया जा रहा है। स्थिति गंभीर होने से उन्हें यहां लाना संभव नहीं हो पा रहा है। इससे समिति ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से स्थिति देखी। इस संबंध में किडनी दान करने वाले अनोखीलाल एवं उनके परिवार के सदस्य ने परिवार की जानकारी सहित सभी दस्तावेज दिखाए। कुछ दस्तावेज में कमियां थीं जिन्हें दूर कराते हुए समिति ने तत्काल प्रत्यारोपण की अनुमति प्रदान कर दी।

    सभी प्रकरणों का सूक्ष्मता से किया परीक्षण

    डीन डॉ. गुप्ता ने बताया कि पांच प्रकरण को अलग-अलग दिन में आयोजित की गई तीन बैठकों में तत्काल आवश्यकता को देखते हुए रखा गया। सभी परकरणों को सूक्ष्मता से देखा गया तथा सहयोग कर स्वीकृति प्रदान की है। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने कहा कि मरीज की गंभीर अवस्था को ध्यान देखते हुए 15 दिनों में तीन बैठक में सम्मिलित होकर स्वीकृति प्रदान की। वैसे 15 दिन में एक बैठक प्रत्यारोपण की बुलाई जाती है लेकिन मरीज की जान बचाना प्राथमिकता है।

    कब, किसका, क्या हुआ

    डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल को प्रथम बैठक में राजेश नागदा (36), निवासी जावद एवं अमर सिंह जादव (20) निवासी रतलाम को अनुमति दी। 17 अप्रैल को दूसरी बैठक हुई विशाल डांगी (13) निवासी सुसनेर (आगर मालवा) एवं मनीष पंवार (31) निवासी देवास को अनुमति दी गई। जबकि आखिरी बैठक में अनोखीलाल पाटीदार निवासी सिमलावदा जिला रतलाम को अंग प्रत्यारोपण की स्वीकृति दी गई। इनमें से विशाल डांगी को लीवर जबकि अन्य सभी को किडनी प्रत्यारोपण की स्वीकृति मिली। सभी मरीजों के परिजन ने संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति रतलाम मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    ]]>
    Fri, 28 Apr 2023 22:02:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 4 आरोपियों को 6 माह के लिए सेंट्रल जेल इंदौर भेजा, पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत किया निरुद्ध https://acntimes.com/4-accused-involved-in-drug-trafficking-sent-to-Indore-Central-Jail-for-6-months https://acntimes.com/4-accused-involved-in-drug-trafficking-sent-to-Indore-Central-Jail-for-6-months एसीएन टाइम्स @ रतलाम / नीमच । नीमच पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त 4 आरोपियों के विरुद्ध स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम-1988 (THE PREVENTION OF ILLICIT TRAFFIC IN NARCOTIC DRUGS AND PSYCHOTROPIC SUBSTANCES ACT-1988) के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों को इंदौर की सेंट्रल जेल में 6 माह के लिए निरुद्ध किया गया है। इस एक्ट के तहत 1 वर्ष तक के लिए निरुद्ध किया जा सकता है।

    रतलाम उप रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने एसीएन टाइम्स को बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में उपरेंज के सभी जिलों में मादक पदार्थों की कार्रवाई में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्र में नीमच पुलिस द्वारा चार आरोपियों के विरुद्ध इंदौर की सेंट्रल जेल में निरुद्ध करने की कार्रवाई की गई है। निरुद्ध किए गए आरोपी मुमताज हुसैन पिता अब्दुल हमीद (41) निवासी इमामबाड़े के पास खारीकुआं (नीमच), हुसैन पिता नाहर खां मंसूरी (35) निवासी हर्कियाखाल (जीरन), रईस मोहम्मद पिता अल्लानूर पिंजारा (45) निवासी मोया (कुकड़ेश्वर) एवं गोपाल पिता बद्रीलाल (27) निवासी बांगरेड़खेड़ा (जावद) हैं। 

    आईपीएस सिंह ने बताया कि आरोपी बीते कई वर्षों से अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। इनके द्वारा जिले में प्रतिबंधित मादक पदार्थों का भंडारण, विक्रय एवं वितरण किया जा रहा था। इन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की गई जो अब तक की कठोरतम कार्रवाई है। चारों आरोपियों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अवैध व्यपार निवारण अधिनियम-1988) के तहत तैयार किए गए प्रतिवेदन पर केंद्रीय जेल इंदौर में 6 माह के लिए निवारक निरुद्ध किया गया है। 

    क्या है पीआईटीएनडीपीएस एक्ट और सजा का प्रावधान

    रतलाम उप रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने एसीएन टाइम्स को बताया नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस की तस्करी का धंधा करने वाले देश की जनता के स्वास्थ्य, कल्याण और देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। पीआईटीएनडीपीएस एक्ट नशे के इस कारोबार की रोकथाम के लिए है। यह देश की जांच एजेंसियों के पास एक अतिरिक्त हथियार है। इसका मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की संगठित तस्करी यानी ऑर्गनाइज्ड स्मगलिंग की रोकथाम करना और नशे के कारोबार के सरगनाओं के खिलाफ कार्रवाई करना है। डीआईजी सिंह के अनुसार इस कानून के तहत ऐसे पेशेवर आरोपी या अपराधी, जो ड्रग्स की तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त हैं, उन्हें एक वर्ष के लिए प्रिवेंटिव डिटेंशन (हिरासत) में लिए जाने का प्रावधान है।

    ]]>
    Fri, 21 Apr 2023 01:16:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इसे कहते हैं राजयोग : RDA अध्यक्ष बनते ही पोरवाल को मिल गया कैबिनेट मंत्री का दर्जा, राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय व प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का जताया आभार https://acntimes.com/Porwal-got-the-status-of-cabinet-minister-as-soon-as-he-became-RDA-president https://acntimes.com/Porwal-got-the-status-of-cabinet-minister-as-soon-as-he-became-RDA-president एसीएन टाइम्स @ रतलाम । टिकट मांगा था महापौर का लेकिन नहीं मिल सका सका। पहले तो मायूस हुए लेकिन फिर वरिष्ठों ने समझाया तो मान गए और धैर्य के साथ पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी निभाते रहे। कुंडली में प्रबल राजयोग था इसलिए तमाम खींचतान के बाद भी न सिर्फ रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बन गए वरन् 24 घंटे के ही भीतर कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिल गया।

    ये हैं रतलाम के भाजपा नेता अशोक पोरवाल जिनकी एक दिन पूर्व ही रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में ताजपेशी हुई है। अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि शासन ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का आदेश भी जारी कर दिया। इससे समर्थकों में हर्ष है। पार्टी द्वारा नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर पोरवाल मंगलवार को भोपाल पहुंचे और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। पोरवाल ने दोनों ही वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। दोनों ही नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

    समारोहपूर्वक ग्रहण करेंगे पदभार

    नवनियुक्त अध्यक्ष पोरवाल आरडीए में आगामी तीन-चार दिन में समारोहपूर्वक पदभार ग्रहण करेंगे। दरअसल विगत काफी समय से रतलाम को मंत्री मिलने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन घोषणा नहीं होने से जिलेवासियों में मायूसी देखने को मिल रही थी। पोरवाल को कैबिनट मंत्री के दर्जे की घोषणा होते ही लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि रतलाम को मंत्री तो मिल गया है। यही वजह है कि समर्थक चाहते हैं कि पोरवाल धूमधाम से पदभार ग्रहण करें।

    ]]>
    Wed, 19 Apr 2023 01:26:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पूर्व नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल बने रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, रतलाम की राजनीति में कई मायने हैं इस नियुक्त के, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर https://acntimes.com/Ashok-Porwal-became-the-chairman-of-Ratlam-Development-Authority https://acntimes.com/Ashok-Porwal-became-the-chairman-of-Ratlam-Development-Authority एसीएन टाइम्स @ रतलाम । करीब 10 साल से बोतल में बंद रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) का अध्यक्ष रूपी जिन्न बाहर आ ही गया। तमाम खींचतान और तिकड़मों के बाद आखिरकार पूर्व नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल को भाजपा ने इस पद के योग्य मान लिया। इसके साथ ही जहां कुछ कयासों पर विराम लगा है वहीं अब नई आशंकाएं-कुशंकाएं भी जन्म ले रही हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी चल पड़ी है कि पोरवाल को मिली नई जिम्मेदारी के साथ ही अब भाजपा में शक्ति का तीसरा केंद्र भी बन गया है।

    आरडीए की स्थापना के वक्त विष्णु त्रिपाठी की अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हुई थी। उनका कार्यकाल बेहतर रहा और बहुत ही कम समय में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी लॉन्च हुए हालांकि लोगों को उसका लाभ मिलने में वक्त लग गया। इसकी वजह आरडीए में 2013 से अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होना और व्यवस्थाएं प्रशासक के पास होना रही। तकरीबन 10 साल के इंतजार के बाद पूर्व नगर निगम अध्यक्ष और पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अशोक पोरवाल को नए आरडीए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर दिया गया है।

    माना जाता है कि पोरवाल का नगर निगम अध्यक्षीय कार्यकाल कॉल बेहतर रहा। भाजयुमो में दो टर्म निभाने वाले पोरवाल के पास युवाओं की जितनी मजबूत टीम है उतनी रतलाम जिले में अन्य किसी के पास नहीं है। पोरवाल के बाद जो भी भाजयुमो का अध्यक्ष बना उसने इस संगठन की साख को काफी हद तक नुकसान पहुंचाने का ही काम किया। बाद के अध्यक्षों के पास पोरवाल के जैसे समर्पित युवाओं की संख्या भी कम नजर आई। पोरवाल की आरडीए में नियुक्ति से इस पद के लिए  उम्मीद लगकर बैठे लोगों के हिस्से मायूसी आई है लेकिन यह मायूसी आगामी दिनों में क्या गुल खिलाएगी, फिलहाल कहना मुश्किल है।

    राजनीति के भवसागर में भटकते लोगों को मिला तीसरा सहारा

    रतलाम में भाजपा की गुटबाजी जगजाहिर है। पूर्व में जो लोग वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की पूजा ही अपना धर्म समझते थे, उनमें से कई ने उनसे किनारा कर नया ठिकाना ढूंढना शुरू कर दिया था। पैलेस रोड से शुरू हुई तलाश स्टेशन रोड पर विधायक चेतन्य काश्यप के पास खत्म हुई और थोड़े ही दिन में यहां भाजपा की शक्ति का बड़ा केंद्र बन गया था। 

    यह सभी जानते हैं कि काश्यप के पहले चुनाव के दौरान उनके प्रमुख सलाहकारों में गोविंद काकानी, अशोक पोरवाल, रवि जोहरी, अनीता कटारिया, निर्मल कटारिया, मनोहर पोरवाल, अशोक चौटाला, अरुण राव सहित अन्य शुमार थे। एक ठिकाने से दूसरे ठिकाने पहुंचे नेताओं ने बाद में फिर नया ठिकाना तलाशना शुरू कर दी इसकी कार्ड अलग वजहें हैं।  कुछ अपने पुराने ठिकाने जा पहुंचे। माना जा रहा है कि पुराने ठिकाने जाने से कतराने वाले लोग अब पोरवाल की तरफ रुख करते दिख रहे हैं या कर सकते हैं।

    यह पार्टी का कोई डैमेज कंट्रोल तो नहीं, लेकिन...

    राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक गोपनीय सर्वे करवाया गया था जिसमें यह बात उभर कर आई कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद से भाजपा की स्थिति काफी प्रभावित हुई है। खासकर महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी के चयन के चलते। यह नाराज लॉबी आगामी दिनों में पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती थी/है। इसलिए पार्टी ने पोरवाल को यह जिम्मेदारी देकर एक तरह से डैमेज कंट्रोल करने की ही कोशिश की है। यह बात दीगर है कि पोरवाल की नियुक्ति से सामान्य वर्ग के लोगों में मायूसी है। पहले महापौर प्रत्याशी और अब आरडीए अध्यक्ष के रूप में पार्टी ने ओबीसी को महत्व दिया जिससे सामान्य वर्ग में नाराजगी बताई जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष को लेकर पहले ही लोगों में नाराजगी है जो आगे भी बनी रहेगी क्योंकि फिरहाल नए अध्यक्ष की घोषणा के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

    डागा, काकानी, चौटाला और पोरवाल पर निगाह

    आरडीए के लिए प्रयासरत लोगों में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व एमआईसी सदस्य गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, प्रवीण सैनी आदि भी प्रयासरत थे। इनके हिस्से मायूसी ही आई है। इसलिए कयास लग रहे हैं कि अब इनमें से ज्यादातर की नज़र विधायक के टिकट या अन्य पदों पर होगी जो फिरहाल दूर के ढोल प्रतीत हो रहे हैं।

    पोरवाल के लिए यह चुनौती भी

    आरडीए अध्यक्ष मैंने ऐसे पोरवाल के कद में वृद्धि तो होगी और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी किंतु यह उनके लिए एक बड़ी चुनौती भी होगी। ये चुनौतियां हैं खाली खजाने वाली संस्था के संचालन, धन के अभाव में पुराने प्रोजेक्ट को बेहतर बनाना तथा नए की लॉन्चिंग, वेतन और भत्ते इत्यादि का भुगतान समय पर होता रहे, इसकी ठोस व्यवस्था करवाना।

    ]]>
    Tue, 18 Apr 2023 02:10:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आईटीआई खेल मैदान पर महापौर और निगम अध्यक्ष की उपस्थिति में हुई क्रिकेट मैच की शुरुआत, मैदानों पर छाया रोमांच, दो दिन में हुए 13 मैच https://acntimes.com/Day-matches-in-MLA-Cricket-Festival https://acntimes.com/Day-matches-in-MLA-Cricket-Festival एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के दूसरे दिन आईटीआई खेल मैदान पर महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मैच शुरू हुए। महोत्सव के दौरान बीते दो दिन में नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान पर 26 टीमों के बीच 13 मुकाबले हुए। इससे सुबह से लेकर शाम तक दोनों मैदानों पर क्रिकेट का रोमांच छाया रहा।

    स्पर्धा के पहले दिन विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में नेहरू स्टेडियम में चार मुकाबले खेल गए। इनमें रतलाम इंडियन ने एमआर 11 पर 59 रन से जीत दर्ज की। हिमालय स्पोर्ट्स ने गुड मॉर्निंग क्लब को 9 विकेट से हराया, राइजिंग स्टार ने यूनिटी 11 को 10 विकेट से हराया और चौथे मुकाबले में एमपीपीजी 11 ने 9 विकेट से इमरजिंग टाइटन पर जीत दर्ज की। स्टेडियम में दूसरे दिन हुए मुकाबलों में याहा-याहा ने थावरिया को 27 रन से हराया। रतलाम 11 किंग्स ने चैलेंजर्स पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। एमपी थंडर फोर्स ने रेलवे सीनियर क्लब को 61 रन से हराया। जबकि रामगढ़-11 ने 8 विकेट से नवकार-11 को हराया।

    आईटीआई खेल मैदान पर पहले दिन हुए मैच में मराठा-11 ने अलकापुरी की टीम को 20 रन से पराजित किया। सम्यक-11 ने शिवाय ग्रुप को 36 रन से हराकर, जीत दर्ज की। वहीं दो टीम प्रिंस और लोहार-11 को पहले ही मैच में बाय दिया गया। स्पर्धा के दौरान मैदान पर आयोजन समिति के सदस्य एवं भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज शर्मा, नीलेश पटेल, मनोज शर्मा, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, पवन सोमानी, पप्पू पुरोहित, चेतन टांक, संजय पांडेय, प्रिंस बना आदि उपस्थित रहे।

    ]]>
    Mon, 17 Apr 2023 21:06:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अपनी ही पार्टी के लिए ये क्या बोल गए भाजपा सांसद, अब आप ही सुनकर तय कर लीजिए कि जुबान फिसली या फिर कुछ और बात है... https://acntimes.com/What-did-the-BJP-MP-say-for-his-own-party https://acntimes.com/What-did-the-BJP-MP-say-for-his-own-party एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बीते कुछ घंटों पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में रतलाम-झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर अपनी ही पार्टी भाजपा पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनके इस वीडियो में कही गई बात पर यकीन करें तो भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने कभी गरीब का भला नहीं किया। कांग्रेस ने सांसद को यह सच स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देते हुए उस पर कायम रखने की सलाह दी है।

    आखिर यह किस बात का 'गुमान' है

    मामले में जब सांसद डामोर से इस बारे में उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने इसकी आवश्यकता जरूरी नहीं समझी। मामले में उनके सहायक सागर सिंह रावत का कहना है कि जो बात प्रसारित की जा रही है वैसे सांसद ने नहीं कहा। उनके भाषण के वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने सांसद के भाषण का कथित असली वीडियो साझा करने करने की बात कही जो वे अब तक उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। सांसद के मीडिया प्रभारी अर्पित कटकानी का कहना है कि वे ओरिजनल वीडियो की तलाश कर रहे हैं लेकिन मिल नहीं रहा है लेकिन यह सच है कि सांसद ने ऐसी कोई बात नहीं कही।

    कहीं सच यह तो नहीं...

    इसलिए सांसद अब आप ही वीडियो को ध्यान से देखकर और उसमें कही गई बात सुनकर तय कर लीजिए कि सांसद के वीडियो से छेड़छाड़ की गई है या नहीं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सांसद भाजपा में अब असहज महसूस कर रहे हैं इसलिए उन्होंने उन्होंने जानबूझ कर ऐसी बात कही ताकि पार्टी उन पर फोकस करे। अब जो है, वह आपके सामने है।

    कांग्रेस ने कहा- पहली बार सच बोले सांसद

    मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस के आरोप समिति के उपाध्यक्ष रतलाम के पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कटाक्ष किया कि पहली बार सांसद ने सही बात कही। कांग्रेस जो बात हमेशा कहती आई है वह बात सांसद को अब समझ आई। अतः उन्हें अपने बयान पर काबिज रहना चाहिए। 

    ]]>
    Sun, 16 Apr 2023 10:17:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : कलेक्टर सूर्यवंशी की मॉनीटरिंग का कमाल, 96 फीसदी से ज्यादा महिलाओं के भर गए फॉर्म https://acntimes.com/ratlam-ladli-bahna-yojana-In-ratlam-more-than-96-percent-of-women-filled-forms https://acntimes.com/ratlam-ladli-bahna-yojana-In-ratlam-more-than-96-percent-of-women-filled-forms एसीएन टाइम्स @ रतलाम  मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का जिले में सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में तेजी से महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं। गुरुवार तक जिले में 1 लाख 94 हजार 552 महिलाओं के फॉर्म ऑनलाइन भरे जा चुके थे। यह आंकड़ा कुल लक्ष्य का 96.31 फीसदी के करीब है। जिले का 2 लाख 2 हजार लाड़ली बहनों को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य है।

    जिला महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य से रतलाम जिला सिर्फ 7448 आवेदन ही दूर है। अब तक जिले में सर्वाधिक फॉर्म 38 हजार 42 रतलाम जनपद पंचायत में भरवाए गए हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत आलोट में 28 हजार 295, जावरा में 25 हजार 410, पिपलौदा में 24 हजार 931, बाजना में 20 हजार 58, सैलाना जनपद पंचायत में 17 हजार 893 नगर निगम रतलाम में 22 हजार 672, नगर पालिका जावरा में 9 हजार 447, आलोट नगर परिषद में 3 हजार 380, बड़ावदा नगर परिषद में 1 हजार 303, नामली नगर परिषद में 1 हजार 897, पिपलौदा नगर परिषद में 1 हजार 481, सैलाना नगर परिषद में 1 हजार 667, ताल नगर परिषद में 2 हजार 137 तथा धामनोद नगर परिषद  1 हजार 631 फॉर्म भरे जा चुके हैं।

    ]]>
    Fri, 14 Apr 2023 09:04:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भोपाल, रीवा, मंडला, झाबुआ व दमोह सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, जानिए& किस आईएएस अफसर को कौन सी नई जिम्मेदारी मिली https://acntimes.com/Transfer-of-IAS-officers-in-MP-Collectors-of-districts-including-Bhopal-changed https://acntimes.com/Transfer-of-IAS-officers-in-MP-Collectors-of-districts-including-Bhopal-changed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्रालय ने प्रदेश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की है। इससे भोपाल, रीवा, मंडला, झाबुआ, दमोह, नीमच सहित कई जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं। सूची में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी शामिल हैं। मैट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारी भी प्रभावित हुए हैं।

     

     

    ]]>
    Mon, 03 Apr 2023 22:57:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भाजपा 18 करोड़ सदस्यों के साथ दूनिया की नंबर&1 पार्टी, 72 वर्ष इसे मंडल तक मजबूत किया, अब बूथ पर करें& जामवाल https://acntimes.com/BJP-is-the-worlds-No-1-party-with-72-crore-members-Jamwal https://acntimes.com/BJP-is-the-worlds-No-1-party-with-72-crore-members-Jamwal भाजपा की विस्तारित पदाधिकारी बैठक में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने किया आव्हान, एक माह में बूथ स्तर पर होंगी कई गतिविधियां

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता बढ़े सौभाग्यशाली हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भाजपा 18 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की नम्बर वन पार्टी बनी। देश, प्रदेश, पंचायतों एवं निकायों कई जगह भाजपा की सरकारे हैं। विकास की यह यात्रा भाजपा ने  देश के अमृतकाल के साथ 72 वर्षों में पूरी की है। कार्यकर्ता इस दौर में भी खूब मेहनत करें। अब तक भाजपा को सबने मंडल स्तर तक मजबूत किया है, अब बूथ स्तर तक इसे मजबूत करना है।

    यह आव्हान भाजपा के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने वैशाली गार्डन में जिला भाजपा द्वारा आयोजित विस्तारित पदाधिकारी बैठक में किया। उन्होंने कहा कि ‘मेरा बूथ - सबसे मजबूत’ और ‘बूथ जीता - चुनाव जीता’ का नारा सभी लगाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सब बूथ को भूल जाते हैं। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं करना है और सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित करना है।

    जामवाल ने कहा कि 4 अप्रैल को सभी मंडलों में शक्ति केन्द्र पर पंच परमेश्ववर के साथ और 7 अप्रैल को पंच परमेश्ववर द्वारा बूथ के त्रिदेव के साथ बैठक की जाए। इसके बाद 9 अप्रैल को वृहद बैठक कर बूथ को मजबूत करने वाले सभी कार्यों की समीक्षा की जाए। जामवाल ने शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से सम्पर्कता अभियान चलाने और पार्टी से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर मार्गदर्शन लेने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सबका साथ-सबका विकास का भाव लेकर आगे बढ़ाना है। एकजुटता से सभी सफलताएं प्राप्त करना हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया। 

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पाजंलि देकर किया गया। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया। इस दौरान विधायक डॉ. राजेन्द्र पांण्डेय एवं दिलीप मकवाना मंचासिन रहे। संचालन और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्रियों ने किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजकगण उपस्थित रहे।

    वरिष्ठों से किया मार्गदर्शन देने का आह्वान

    भाजपा मध्यप्रदेश-छतीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल ने रतलाम प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने वरिष्ठों से पार्टी को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। बैठक में संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं जिलाध्यक्ष साथ रहे। जामवाल ने वरिष्ठों से पार्टी के विस्तार हेतु सुझाव प्राप्त किए। इस दौरान वरिष्ठों ने अपनी उपेक्षा को लेकर नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि यदि उपेक्षा ही करनी है तो रिटायर कर देना चाहिए। बैठक में पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व विधायक संगीता चारेल, मथुरालाल डामर, जितेन्द्र गेहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रकाश मेहरा, कानसिंह चौहान, बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक लेने रतलाम आए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी आलोक शर्मा का रतलाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं ने सैलाना बस स्टैंड स्तिथ केशव स्पोर्ट्स पर पुष्पहार से स्वागत किया। इस दौरान जामवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, मनीष शर्मा, यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर, एडवोकेट शैलेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व गोपाल सोलंकी, राजेंद्र माली, नवदीप शर्मा, मधु पटेल, शांतिलाल शर्मा, अभिषेक पटेल ने कमल के फूल का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत  किया।

    ]]>
    Mon, 03 Apr 2023 13:42:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
    वंदे भारत ट्रेन में छात्रा की कविता सुन PM मोदी बोले& शाबाश ! लोगों ने कहा& ये तो अपने IPS अफसर मनोज कुमार सिंह की बिटिया भव्या है, देखें वीडियो... https://acntimes.com/After-listening-to-the-poem-of-the-girl-student-in-Vande-Bharat-train-PM-Modi-said-Well-done https://acntimes.com/After-listening-to-the-poem-of-the-girl-student-in-Vande-Bharat-train-PM-Modi-said-Well-done भोपाल-दिल्ली के बीच शुरू हुई ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर स्कूली छात्रा ने पीएम को सुनाई थी कविता

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम/भोपाल । प्रतिभा उम्र नहीं देखती और न ही लिंग भेद करती है। प्रतिभा अपना लोहा कहीं भी मनवा सकती है और किसी को भी प्रभावित कर सकती है। इसकी बानगी भोपाल-दिल्ली के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर भी देखने को मिली। ट्रेन में मौजूद एक स्कूली छात्रा ने कविता सुनाई तो ट्रेन का शुभारंभ करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे शाबासी दिए नहीं रह सके। छात्रा और उसकी कविता ने सिर्फ अखबारों और चैनल की सुर्खियां ही नहीं बटोरी वरन् प्रधानमंत्री के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल में भी जगह बनाई।

    बिंदास अंदाज में कविता सुनाकर प्रधानमंत्री मोदी की शाबासी पाने वाली यह बेटी है भव्या सिंह। भोपाल के डीपीएस स्कूल की यह छात्रा रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन से शनिवार को रवाना की गई वंदे भारत ट्रेन से विदिशा तक सफर करने वाले 200 स्टूडेंट्स में शामिल हैं। ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

    (आईपीएस अधिकारी एवं रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह जुड़वां बेटियों नव्या एवं भव्या के साथ।)

    पीएम को प्रभावित करने वाली यह छात्रा आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में मध्य प्रदेश की रतलाम उप रेंज में डीआईजी के पद पर  पदस्थ मनोज कुमार सिंह की होनहार बेटी है। सिंह रतलाम रेंज के मंदसौर और नीमच जिले के अलावा मध्य प्रदेश के भिंड, जबलपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर सहित कई जिलों में डीएसपी, एएसपी और एसपी आदि पदों पर काबिज रह चुके हैं। हाल ही में उन्हें रतलाम रेंज के डीआईजी पद पर पदस्थ किया गया है।

    छोटी उम्र से बटोर रहीं सुर्खियां, किताब भी लिख चुकी हैं

    (अपनी किताब के साथ नव्या सिंह एवं भव्या सिंह।)

    आईपीएस अफसर सिंह की बेटी भव्या अपनी जुड़वां बहन के साथ मिलकर बहुत ही कम उम्र से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य कर सुर्खियां बटोर रही हैं। पांच वर्ष पूर्व मंदसौर जिले में रहते हुए छठी कक्षा में पढ़ने वाली भव्या और नव्या अपने घर के आसपास रहने वाले गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने के लिए चर्चा में आईं थीं। मनोज कुमार सिंह जहां भी पदस्थ रहे उनकी दोनों बेटियां स्कूलों में बच्चों को गुड टच – बेड टच जैसी काम का जानकारियां देने के अभियान में सक्रिय रही। इनके कार्य कई बार प्रदेश ही नहीं देश के राष्ट्रीय स्तर के अखबारों और चैनलों की सुर्खियां बन चुके हैं। दोनों बहनें किताब भी लिख चुकी हैं और दोनों यू-ट्यूबर हैं।

    वीआईपी के ट्विटर हैंडल का हिस्सा बनी भव्या

    भोपाल से दिल्ली के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर भव्या सिंह द्वारा सुनाई गई कविता ने प्रधानमंत्री के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर तो स्थान बनाया ही, इसका प्रसारण देश और विदेश की मीडिया ने भी प्रमुखता से किया। इसके लिए भव्या की हर तरफ सराहना हो रही है। मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने भी इस पल को ट्वीट के साथ साझा किया। उन्होंने तत्कालीन मंदसौर एसपी रहे मनोज कुमार सिंह की इस होनहार बेटी को शुभकामनाएं भी दीं।

    मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘आओ हम सब भरें उड़ान, भारत को श्रेष्ठ बनाने में दें अपना योगदान...।‘ भोपाल में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के पश्चात एक स्कूली छात्रा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सुनाई सुंदर कविता।

    वरिष्ठ पत्रकार बृजेश राजपूत लिखते हैं कि- ये भोपाल डीपीएस की छात्रा भव्या सिंह हैं जो आईपीएस अफसर मनोज कुमार सिंह की प्रतिभाशाली बिटियां है, ये अपनी जुड़वां बहन नव्या के साथ मिल कर एक किताब भी लिख चुकी हैं। नरेंद्र मोदी जी कविता सुन बोले- शाबाश !

    ]]>
    Sun, 02 Apr 2023 21:52:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    BJP सरकार में हुए 378 घोटाले&भ्रष्टाचार, रहा कुशासन व कुप्रबंधन भी अपार ! कांग्रेस द्वारा तैयार आरोप पत्र का पारस सकलेचा ने पूर्व CM कमलनाथ के समक्ष दिया प्रजेंटेशन https://acntimes.com/Paras-Sakelecha-gave-a-presentation-on-the-corruption-and-scams-chargesheet-of-the-BJP-government https://acntimes.com/Paras-Sakelecha-gave-a-presentation-on-the-corruption-and-scams-chargesheet-of-the-BJP-government आरोप-पत्र समिति के उपाध्यक्ष पारस सकलेचा ने दिया शामिल बिंदुओं का प्रजेंटेशन, अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह और सुरेश पचौरी ने सराहा

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार, घोटाले, कुशासन और कुप्रबंधन पर तैयार किए गए 378 बिंदुओं वाले आरोप-पत्र को अंतिम रूप दिया। आरोप-पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह तथा उपाध्यक्ष पारस सकलेचा ने आरोप-पत्र को कमलनाथ को प्रस्तुत कर उसके विभिन्न बिंदुओं का प्रजेंटेशन दिया।

    कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के कार्यकाल के भ्रष्टाचार, घाटालों, कुप्रबंधन और कुशासन को लेकर आरोप-पत्र तैयार किया है। यह डॉ. गोविंद सिंह के नेतृत्व में बनी आरोप-पत्र समिति ने तैयार किया है। इसमें रतलाम के पूर्व महापौर और विधायक रहे पारस सकलेचा का उल्लेखनीय भूमिका रही। फाइनल आरोप-पत्र समिति द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सौंपा गया। इसका प्रजेंटेशन सकलेचा द्वारा वरिष्ठ नेताओं के सम्मुख दिया। उन्होंने बताया कि आरोप पत्र को किस प्रकार से तैयार किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री पचौरी तथा डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप-पत्र की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता में इसकी अच्छी प्रतिक्रिया होगी। 

    55 विभागों के ये बिंदु हैं शामिल

    सकलेचा के अनुसार इसमें उल्लेखित सारे आंकड़ों का दस्तावेजों के आधार पर उल्लेख किया गया है। भाजपा शासन के 55 विभागों के घोटाले, कुशासन तथा कुप्रबंधन के 378 बिंदु इसमें शामिल हैं। इनमें से भ्रष्टाचार तथा घोटाले के 168,  कुशासन के 117 तथा कुप्रबंधन के 93 बिंदु हैं। सकलेचा ने बताया कि पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन, टोल रोड, व्यापमं, सीवरेज योजना, चैक-पोस्ट, आयुष्मान, एलईडी लाइट, नर्सिंग कॉलेज, स्कूल शिक्षा, पौधारोपण, अवैध उत्खनन, भंडारण, माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, संबल योजना, रोजगार, जल जीवन मिशन प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, बिजली खरीदी, कन्यादान, मनरेगा, फर्नीचर खरीदी, माध्यम, सेडमैप, स्मार्ट क्लास, महाकाल महालोक, कोयला, खाद-बीज, मंडी बोर्ड, आजीविका मिशन, मेडिकल यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, ई-टेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना, मेट्रो रेल, स्मार्ट सिटी आदि से संबंधित भ्रष्टाचार और घोटाले शामिल हैं।

    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर मप्र के प्रभारी जेपी अग्रवाल, राजीव सिंह, कान्तिलाल भूरिया, सज्जन वर्मा, बाला बच्चन, मुकेश नायक, विजयलक्ष्मी साधौ, तरुण भानौत, सुखदेव पान्से, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, राजेन्द्र सिंह, केदार सिरोही, अजीता वाजपेयी पाण्डेय  आदि नेतागण उपस्थित थे।

    ]]>
    Fri, 31 Mar 2023 20:58:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नवागत DIG मनोज कुमार सिंह ने संभाला पदभार, जहां रहे वहां छोड़ी अमिट छाप, धाकड़ ऐसे कि& राजस्थान के लाला बंधुओं के घर से उठा लाए थे शूटर शाहरुख को https://acntimes.com/Newcomer-DIG-Manoj-Kumar-Singh-took-charge https://acntimes.com/Newcomer-DIG-Manoj-Kumar-Singh-took-charge रतलाम आगमन पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और एएसपी सुनील पाटीदार ने किया स्वागत 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम रेंज के नए डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार शाम को रतलाम पहुंच कर पदभार ग्रहण कर लिया। रतलाम आगमन पर उनका स्वागत स्वागत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा तथा एएसपी डॉ. सुनील पाटीदार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। डकैतों के विरुद्ध अभियान सहित विभन्न अपराधों के नियंत्रण को लेकर सिंह के नाम कई रिकॉर्ड है।

    महज 24 घंटे के भीतर रतलाम में दो बड़े पुलिस अधिकारियों की आमद हो गई और दोनों ने ही पदभार भी ग्रहण कर लिए। सोमवार देर रात एसपी सिद्धार्त बहुगुणा ने और मंगलवार शाम को नए डीआईजी के रूप आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने भी पदभार ग्रहण कर लिया। सिंह को पुलिसिंग का ढाई दशक (कपरीब 26 साल) का लंबा अनुभव है। साल 1994 की फरवरी में पुलिस सेवा में उन्होंने पुलिस उप अधीक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

    इन स्थानों पर पदस्थ रहे

    आईपीएस मनोज कुमार सिंह सतना, दंदेवाड़ा, छतरपुर, भिंड, छिंदवाड़ा और जबलपुर में सीएसपी और एसडीओपी पद पर पदस्थ रहे। इसके अलावा भिंड, गुना सागर में एएसपी तथा नीमच, मंदसौर, भिंड एवं उज्जैन में एसपी रहे। खास बात यह है कि सिंह जहां भी पदस्थ रहे वहां अपनी कार्यप्रणाली, व्यवहार कुशलता की अमिट छाप छोड़ी।

    नाम से कांपते हैं अपराधी

    आईपीएस सिंह का काफी समय भिंड में बीता। यहां डकैतों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के मामले में उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही। इस दौरान उन्होंने कई डकैतों का ऐनकाउंटर कर प्रदेश ही नहीं देश स्तर पर भी सुर्खियां बटोंरी इसके अलावा चोरी और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने में भी वे सफल रहे। किसान आंदोलन के दौरान लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति संभालने को लेकर सरकार ने जब उन पर भरोसा जताया तो वे उस पर खरे उतरे। भिंड में पदस्थ रहने के दौरान वे देश ही नहीं, अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में आए जब उन्होंने गांजे की ऑनलाइन सप्लाई के मामले में अमेजन जैसी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर डाली। इसके लिए प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी पीठ थपथपाई। एटीएस में भी उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। 

    अखेपुर के लाला बंधुओं के घर से गिरफ्तार किया था शूटर को, चाय भी पी थी

    बता दें कि नीमच मेें एसपी रहने के दौरान मनोज कुमार सिंह मप्र की सीमा से लगे राजस्थान के अखेपुर के लाला बंधुओं के घर जा धमके थे। यहां उन्होंने दबिश देकर कुख्यात शूटर शाहरुख को गिरफ्तार किया था। बताते हैं कि शाहरुख के परिजन काफी डरे हुए ते कि कहीं उसका ऐनकाउंटर न हो जाए। तब तत्कालीन एसपी सिंह ने वहीं चाय पी और आश्वस्त किया कि आरोपी को मैं ले जा रहा हूं, ऐसा कुछ नहीं होगा। उसे सजा देश का कानून ही देगा। तब लाला बंधुओं के यहां चाय की चुस्की लेते मनोज कुमार सिंह का फोटो काफी वायरल हुआ था।

    रेंज में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण की आस

    रतलाम सहित रतलाम उप रेंज के सभी जिलों में बीते कुछ समय में अपराधों में काफी इजाफा हुआ। खासकर चोरी-लूट इत्यादि में। माना जा रहा है नए डीआईजी सिंह के अनुभव का लाभ रतलाम रेंज को मिलेगा और यहां अपराधों पर अंकुश लग सकेगा। रेंज का बड़ा इलाका मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की छाया में है। इसके अलावा रतलाम का एक बॉर्डर लंबे समय से कंजर समस्या से प्रभावित रहा है। चूंकि आईपीएस सिंह रतलाम रेंज के तीन जिलों में से दो जिलों मंदसौर और नीमच से वे पहले से ही पूरी तरह वाकिफ हैं। नीमच नीमच में रहते हुए मादक तस्करी के कई मामलों को खुलासा करने और अपराधियों की धरपकड़ में सफल रहे थे। इसी उन्होंने बहुचर्चित घनश्याम धाकड़ हत्याकांड के इनामी आरोपी गुड्डिया की गिरफ्तारी भी ही थी। इसलिए मादक पदार्थ की तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त करना आसान होगा। अब रतलाम भी उनके कर्मक्षेत्र में शामिल हो गया है।

    दूल्हे राजा की तरह डोली में बैठा कर किया था विदा

    आईपीएस मनोज कुमार सिंह की व्यवहार कुशलता, लोकप्रियता और कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब दिसंबर 2021 में उनका भिंड से तबादला हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें फूलों से सजी डोली में बैठाकर विदाई दी थी। डोली उठाने वालों में तत्कालीन एसपी शैलेंद्र सिंह समेत भिंड जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी सहित अन्य शामिल रहे थे और ढोल की थाप पर खूब नृत्य भी किया था। भिंड के पुलिस अधिकारी आज भी आईपीएस सिंह के हंसी-मजाक का जिक्र आते ही प्रसन्न हो जाते हैं।

    ]]>
    Tue, 28 Mar 2023 21:11:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गोवा के 6 दिनी टूर से 28 मार्च को रतलाम लौटेगा रॉयल कॉलेज के 100 विद्यार्थियों का दल, देखिए गोवा के नजारे https://acntimes.com/Royal-College-team-will-return-to-Ratlam-on-March-28-from-Goa-tour https://acntimes.com/Royal-College-team-will-return-to-Ratlam-on-March-28-from-Goa-tour एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गोवा के भ्रमण पर गया रॉयल कॉलेज का दल 28 मार्च को रतलाम लौटेगा। दल 6 दिन से गोवा में था।

    कॉलेज के प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय ने बताया कि कि कॉलेज का 100 स्टूडेंट का दल 6 दिन पूर्व गोवा रवाना गया था। दल ने वहां विभिन्न पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान दल ने फोर्ट अगुड़ा, सिकेरियम बीच, बाघा बीच, अजुनां बीच, कोलनगेट बीच, केन्डोलिम बीच, ओल्ड गोवा चर्च, श्री मंगेशी टेम्पल, डोना पावला बीच, पणजी सिटी, सनसेट पांइट, समुद्र डॉल्फीन व्यू, अजुनां वाटर पार्क, क्रूज राइड आदि का भ्रमण किया। दल 28 मार्च को आ जाएगा।

    ]]>
    Mon, 27 Mar 2023 23:22:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की पीठ थपथपाई https://acntimes.com/CM-Shivraj-congratulated-Ratlam-Collector-Narendra-Suryavanshi-on-the-implementation-of-Jal-Jeevan-Mission https://acntimes.com/CM-Shivraj-congratulated-Ratlam-Collector-Narendra-Suryavanshi-on-the-implementation-of-Jal-Jeevan-Mission सीएम बोले- अभियान की सफलता के लिए जन-प्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल जीवन मिशन को महत्वाकांक्षी योजना बताया है। उनका कहना है कि केन्द्र और राज्य शासन के संसाधनों से क्रियान्वित होने वाले इस मिशन से हर घर में नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। योजना का सफल क्रियान्वयन सभी जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। योजना में हो रहे निर्माण कार्यों के प्रति सजग रहना और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना आवश्यक है। रतलाम जिले अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए उन्होंने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की सराहना करते हुए बधाई भी दी।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को जल जीवन मिशन के कार्यों की वर्चुअल समीक्षा की। इसका प्रसारण रतलाम के एनआईसी कक्ष में भी हुआ। इस दौरान यहां रतलाम जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेयपीएचई के कार्यपालन यंत्री प्रदीप गोगादेएसडीओ सुनील मेड़ा तथा अन्य इंजीनियर उपस्थित थे। वीसी में विधायक डॉ. पांडेय ने मुख्यमंत्री को रतलाम जिले में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक चर्चा की। कलेक्टर सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री को जिले में जल जीवन मिशन के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

    बाजना के फ्लोराइड प्रभावित गांवों के लिए समूह योजना बनाने के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने प्रथम सत्र में इंदौर और उज्जैन संभाग की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने उज्जैन संभाग की समीक्षा के दौरान रतलाम के बाजना क्षेत्र के कुछ गाँवों के पानी में फ्लोराइड की समस्या के आने से एकल योजना के स्थान पर समूह योजना बना कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

    वर्षा ऋतु से पहले कर लें रेस्टोरेशन के कार्य

    समीक्षा के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि- जल-स्त्रोतों को इस प्रकार चिन्हित किया जाए कि ग्रीष्म ऋतु में निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। मिशन में पाइप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई का रेस्टोरेशन कार्य प्राथमिकता से तत्काल पूर्ण किया जाए। जिला तथा राज्य स्तर के अधिकारी निरंतर भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में उन्हें पूर्ण करना सुनिश्चित करें। वर्षा ऋतु से पहले सभी रेस्टोरेशन के कार्य अनिवार्यतः पूर्ण कर लिए जाएं।

    प्रमुख तकनीकी कार्यपेटी कॉन्ट्रेक्टर को नहीं दें, घटिया विलंब से हुए कार्य का भुगतान रोकें

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिले अपने कार्यों का रोडमैप बना कर सप्ताह वार लक्ष्य तय करेंकार्य को गति दें और जून-जुलाई तक पूर्ण होने वाले कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवायें। योजनाओं के सुचारू संचालन और संधारण के लिए ग्राम पंचायतों, ग्राम, जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को जागरूक कर दायित्व सौंपा जाए। एल एंड टी सहित जिन फर्मों को कार्य सौंपे गए हैंवे प्रमुख तकनीकी कार्यपेटी कॉन्ट्रेक्टर को न दें। जिलों में कार्य कर रही फर्मप्रदेश के विकास में हमारी सहयोगी हैं। जिले के अधिकारी, ठेकेदारों से निरंतर संवाद में रहें। जिन ठेकेदारों के कार्य गुणवत्तापूर्ण हैं और जो समय-सीमा का पालन करते हैंउन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करें। घटिया और विलंब से कार्य करने वालों के भुगतान रोके जाएं।

    ]]>
    Mon, 27 Mar 2023 21:29:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP के 75 IPS अफसरों के तबादले, कई उप रेंज के DIG और जिलों के SP बदले, देखें प्रभावित पुलिस अधिकारियों की पूरी सूची https://acntimes.com/Transfer-of-75-IPS-officers-of-MP-see-list https://acntimes.com/Transfer-of-75-IPS-officers-of-MP-see-list एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश के गृह विभाग द्वारा प्रदेश के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 75 अफसरों की तबादला सूची जारी की गई है। इसमें प्रदेश के कई उप रेंज में डीआईजी और जिलों में एसपी प्रभावित हुए हैं।

    आईपीएस अफसरों की तबादला सूची शनिवार रात को जारी हुई। इसमें 75 पुलिस अफसर शामिल हैं। बालाघाट के डीआईजी अनुराग शर्मा को भोपाल का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस बनाया गया है जबकि इसी पद पर काबिज सचिन अतुलकर अब छिंदवाड़ा के डीआईजी होंगे। इनके अलावा जिन उप रेंज के डीआईजी बदले हैं उनमें सागर डीआईजी सह एसपी तरुण नायक, रीवा डीआईजी नवनीत भसीन, सीधी के मुकेश कुमार श्रीवास्तव, इंदौर प्रथम वाहनी के ओमप्रकाश त्रिपाठी, विदिशा की मोनिका शुक्ला, पुलिस मुख्यालय भोपाल के मनोज कुमार सिंह, भोपाल डीआईजी भोपाल अमित सिंह के अलावा, कटनी, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन आदि के अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा एसपी और विभिन्न वाहनियों के सेनानियों के नाम भी शामिल हैं।

    स्थानांतरित आईपीएस अफसरों की सूची

    ]]>
    Sat, 25 Mar 2023 23:55:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जन्मजयंती से एक दिन पूर्व सीएम शिवराज का ऐलान; मालवा के गांधी पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय पर होगा रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज का नाम https://acntimes.com/Ratlams-Government-Medical-College-will-be-named-after-former-MP-Dr-Laxminarayan-Pandey-Shivraj-Singh https://acntimes.com/Ratlams-Government-Medical-College-will-be-named-after-former-MP-Dr-Laxminarayan-Pandey-Shivraj-Singh एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मालवा के गांधी के नाम से ख्यात रहे पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण के नाम पर रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज का नाम होगा। यह ऐलान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है।

    (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषाणा सुनने के लिए इस वीडियो पर क्लिक करें।)

    मुख्यमंत्री ने यह घोषणा नीमच में आयोजित एक कार्यक्रम में की। उन्होंने भारी जनसमूह के बीच मंच से कहा कि डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय कई बार सांसद रहे हैं। उनके प्रति यह श्रद्धा तो हमें व्यक्त करना ही चाहिए। यह उनके कामों को प्रणाम है, यह उनके योगदान को प्रणाम है। शिवराज ने नीमच और मंदसौर में मेडिकल कॉलेज खोले जाने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि मंदसौर के मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व मूख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा और नीमच के मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा के नाम पर होगा। जिस समारोह में उन्होंने यह घोषणा उसमें मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, मंत्री ऊषा ठाकुर, ओमप्रकाश सखलेचा, दिलीप सिंह परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गौरतलब है कि तीनों जिलों के मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर इस तरह का सुझाव मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया द्वारा दिया गया।

    (विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया द्वारा मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर लिखा गया पत्र।)

    कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने विधायक डॉ. पांडेय को दी बधाई

    सीएम द्वार मेडिकल कॉलेज के नाम की घोषणा के पश्चात रतलाम में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम में लोगों ने हर्ष व्यक्त कर पूर्व सांसद डॉ. पांडेय के पुत्र जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। बधाई देने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभुलाल, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े सहित अन्य उपस्थित रहे।

    अटल जी सहित इन शख्सियतों के रहे प्रिय

    उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा, वरिष्ठ नेता भैरोसिंह शेखावत, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, पंय मुरलीमनोहर जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा, सुंदरलाल पटवा, कुशाभाऊ ठाकरे, सुंदरसिंह भंडारी, प्यारेलाल खंडेलवाल सहित विभिन्न राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सर्वप्रिय साथी रहे पूर्व सांसद स्व. डॉ लक्ष्मीनारायण पांडेय ने लगातार एक ही सीट से 11 बार सांसद का चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बनाया था। म.प्र. के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू को जनसंघ के उम्मीदवार के रूप में पराजित करने का रिकॉर्ड भी देश में डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय के नाम है। संसद की रक्षा, विदेश, पेट्रोलियम, नागरिक उड्डयन सहित विभिन्न मंत्रालयों की स्थायी समितियों के सभापति के रूप दायित्व निभाते हुए डॉ. पांडेय ने 48 से अधिक देशों की यात्रा कर समितियों के माध्यम से देश का प्रतिनिधित्व किया।

    आरएसएस, जनसंघ व भाजपा में इन पदों पर रहे

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह, जनसंघ के प्रदेश महासचिव के रूप में भी दायित्व निभाया। लोकसभा में सचेतक, विधानसभा में सचेतक रहे डॉ. पांडेय कई बार लोकसभा में अध्यक्षता की। आधा दर्जन पुस्तकों के लेखक व चिकित्सा क्षेत्र में ख्यात डॉ. पांडेय अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे।

    विधायक डॉ. पांडेय ने व्यक्त की कृतज्ञता

    सरल, सहज मालवा के गांधी के रूप में ख्यात डॉ. पांडेय की जन्मजयंती के एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री चौहान द्वारा की गई इस घोषणा पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के अलावा विभिन्न गणमान्य ने हर्ष व्यक्त कर मुख्यमंत्री चौहान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। बता दें कि कोरोना काल के दौरान मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए विधायक डॉ. पांडेय ने लगातार व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास किए। पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मीनारायण पांडेय स्वयं एक अच्छे चिकित्सक रहे हैं। इस लिहाज से उनके नाम से रतलाम मेडिकल कॉलेज का नाम होना उनके प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है। 

    भाजपा ने ज्ञापित किया धन्यवाद

    भारतीय जनता पार्टी ने रतलाम मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय के नाम पर करने की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय व दिलीप मकवाना सहित भाजपा के जिला एवं मण्डल पदाधिकारियों, मोर्चा एंव प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने रतलाम मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. पाण्डेय के नाम पर करने की घोषणा का स्वागत किया है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि रतलाम जिले के डॉ. पाण्डेय गौरव थे। उन्होंने जनसेवा के साथ राजनीति का कीर्तिमान बनाया और कई उपलब्धियां हासिल की। उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज होने से रतलाम की ख्याति सर्वत्र बढ़ेगी। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री चौहान को इस घोषणा के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की।

    ]]>
    Fri, 24 Mar 2023 19:37:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हम कैदियों को आपराधिक दृष्टि से नहीं देख कर, उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं: मुख्यमंत्री श्री चौहान https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N388&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N388&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 Wed, 22 Mar 2023 02:14:06 +0530 Niraj Kumar Shukla असामयिक वर्षा के दृष्टिगत किसान हित में गेहूँ उपार्जन पंजीयन करने पोर्टल 22 से 24 मार्च तक पुन: खुलेगा https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N332&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N332&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 Wed, 22 Mar 2023 02:14:04 +0530 Niraj Kumar Shukla ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पेयजल व्यवस्था दुरूस्त रखें : राज्य मंत्री श्री यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N34&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N34&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 Wed, 22 Mar 2023 02:14:01 +0530 Niraj Kumar Shukla प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 2 लाख 98 हजार गैस कनेक्शन वितरित : खाद्य मंत्री श्री सिंह https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N41&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N41&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 Wed, 22 Mar 2023 02:13:59 +0530 Niraj Kumar Shukla एमओयू का पालन नहीं करने, अनियमितता बरतने पर इंडेक्स हॉस्पिटल इंदौर आयुष्मान योजना से निलंबित https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N352&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N352&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 Wed, 22 Mar 2023 02:13:57 +0530 Niraj Kumar Shukla आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में स्वास्थ्य अधिकारियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N136&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N136&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 Wed, 22 Mar 2023 02:11:26 +0530 Niraj Kumar Shukla नई शिक्षा नीति में विभिन्न भाषाओं की पाठ्य&सामग्री का भी करेंगे समावेश : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N109&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N109&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 Wed, 22 Mar 2023 02:11:24 +0530 Niraj Kumar Shukla योजनाओं में शत&प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें : राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कुशवाह https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N106&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N106&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 Wed, 22 Mar 2023 02:11:21 +0530 Niraj Kumar Shukla 24 मार्च को सीहोर में किया जाएगा विद्युत शिकायतों का निराकरण https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N234&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N234&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 Wed, 22 Mar 2023 02:11:19 +0530 Niraj Kumar Shukla दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N349&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230321N349&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/21/2023 Wed, 22 Mar 2023 02:11:18 +0530 Niraj Kumar Shukla विधानसभा में विधायक चेतन्य काश्यप ने सभी विधायकों को भेंट की रतलामी सेव व अहिंसा ग्राम का नमकीन https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-presented-Ratlami-Sev-and-Ahimsa-Village-Namkeen-to-MLAs-in-MP https://acntimes.com/MLA-Chetanya-Kashyap-presented-Ratlami-Sev-and-Ahimsa-Village-Namkeen-to-MLAs-in-MP एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधानसभा सत्र के दौरान विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मुलाकात कर उन्हें रतलामी सेव, मिक्चर सहित अहिंसा ग्राम में महिला समूहों के माध्यम से निर्मित पापड़ व मसाले भेंट किए। उन्होंने ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित समस्त विधायकों को भी रतलामी नमकीन भेंट की।

    विधायक काश्यप द्वारा प्रतिवर्ष विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के सभी सम्मानित सदस्यों को रतलामी सेंव सहित विभिन्न प्रकार के नमकीन भेंट किए जाते है। इसमें सेंव, मिक्चर, दाल, पापड़, गरम मसाला, चाय मसाला और जीरावन के पैकेट शामिल हैं। विधानसभा में रतलामी सेंव वितरण के दौरान कई विधायकों ने काश्यप से कहा कि उन्हें हर बार की तरह इस बार भी रतलाम के नमकीन का इंतजार था। विधायकों द्वारा रतलामी सेंव और नमकीन को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए उसकी तारीफ की और प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उनके लिए नमकीन लाने पर धन्यवाद भी प्रेषित किया।

    ]]>
    Thu, 16 Mar 2023 05:51:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम कलेक्टर की मॉनिटरिंग का कमाल : नामांतरण के मामले में रतलाम जिला मध्य प्रदेश में तीसरे स्थान पर, 26449 में 23978 प्रकरण का कर दिया निपटारा https://acntimes.com/Ratlam-district-ranks-third-in-Madhya-Pradesh-in-terms-of-nomination https://acntimes.com/Ratlam-district-ranks-third-in-Madhya-Pradesh-in-terms-of-nomination एसीएन टाइम्स @ रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रतलाम जिला लगातार प्रगति कर रहा है खासकर राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण में। कलेक्टर की नियमित मॉनीटरिंग के चलते रतलाम जिला नामांतरण प्रकरणों के निपटारे में प्रदेश में तीसरे स्थान पर है, जबकि अविवादित बटवारा कार्यों में नौवां स्थान है।

    जानकारी के अनुसार चालू राजस्व वर्ष में कुल पंजीकृत नामांतरण प्रकरणों की संख्या 26449 है। इनमें से 23978 प्रकरणों का निपटारा अब तक किया जा चुका है। जिले में 90.66% प्रकरणों का निपटारा होने से रतलाम मध्य प्रदेश के टॉप टेन जिलों में तीसरे स्थान पर है। चालू राजस्व वर्ष में जिले के जावरा तहसीलदार न्यायालय में सर्वाधिक प्रकरण 3178 पंजीकृत हुए। इनमें से 2781 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

    ]]>
    Tue, 14 Mar 2023 23:38:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यक्ष प्रश्न ? रतलाम को मिलेगा मंत्री? भाजपा जिला अध्यक्ष व आरडीए अध्यक्ष होंगे नियुक्ति? भाजपा किससे करेगी गठबंधन? इन सवालों का जवाब जानने के लिए देखें वीडियो https://acntimes.com/Yaksha-question-of-Ratlam https://acntimes.com/Yaksha-question-of-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यह चुनावी साल इसलिए रतलाम की जनता के पास सवाल ही सवाल हैं। रतलाम विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष की नियुक्ति का सवाल हो या फिर रतलाम जिले को मंत्री मिलने को लेकर बरकरार संशय से जुड़ा सवाल, सभी इसका जवाब पाने को बेकरार हैं।

    सभी भाजपा प्रदेश हाईकमान और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। पिछले दिनों सिधी समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेने रतलाम आए मध्य प्रदेश भाजपा के के महामंत्री भगवानदास सबनानी से जानने का प्रयास एसीएन टाइम्स द्वारा किया गया। महामंत्री सबनानी ने सभी सवालों के जवाब खुलकर दिए। आप भी जानना चाहतें है उनसे पूछे गए प्रश्नों के जवाब तो वीडियो के प्ले बटन पर क्लिक करें...

     

    ]]>
    Sat, 11 Mar 2023 01:16:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परिजन के साथ खेली होली https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230308N1&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/08/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230308N1&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/08/2023 Thu, 09 Mar 2023 11:58:34 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री श्री चौहान ने होली पर्व पर नागरिकों के साथ किया पौध&रोपण https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230308N2&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/08/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230308N2&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/08/2023 Thu, 09 Mar 2023 11:58:33 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री निवास में बिखरे होली के रंग https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230308N3&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/08/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230308N3&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/08/2023 Thu, 09 Mar 2023 11:58:32 +0530 Niraj Kumar Shukla मिशनरी स्कूल के छात्रावास दुखद घटनाक्रम और पुलिस की लापरवाही पर की कार्यवाही https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230308N21&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/08/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230308N21&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/08/2023 Thu, 09 Mar 2023 11:58:30 +0530 Niraj Kumar Shukla मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के उत्थान और कल्याण हेतु लिये अनेक निर्णय https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230308N41&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/08/2023 https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230308N41&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=03/08/2023 Thu, 09 Mar 2023 11:58:28 +0530 Niraj Kumar Shukla अमर शहीद हेमू कालानी जन्मशताब्दी समापन समारोह 31 मार्च को भोपाल में, डॉ. भागवत सहित देश&विदेश से जुटेंगे सिंधी समाजजन& सबनानी https://acntimes.com/Amar-Shaheed-Hemu-Kalani-Birth-Centenary-Closing-Ceremony-in-Bhopal-on-March-31 https://acntimes.com/Amar-Shaheed-Hemu-Kalani-Birth-Centenary-Closing-Ceremony-in-Bhopal-on-March-31 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विभाजन की विभीषिका का दंश आज भी सिंध प्रांत से विस्थापित हुए लोगों के मनों में टीस की तरह चुफ रहा है। आज भी सभी यह सोचते हैं कि सिंध एक बार फिर भारत का हिस्सा बन जाए या फिर से अखंड भारत देखने को मिल जाए। सिंध प्रांत को बचाने के लिए बरिदान देने का सिलसिला 712 ईस्वी से जारी है। आज हम अमर शहीद हेमू कालानी जन्मशताब्दी मना रहे हैं जिसका समापन 31 मार्च को भोपाल के लाल परेड मैदान पर होगा। इसमें आरएसएस के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत के अलावा देश-विदेश से हजारों सिंधी समाजजन शामिल होंगे।

    यह बात मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबानानी ने पत्रकार वार्ता में कही। वे यहां भारतीय सिंधु समाज द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने आए थे। भजपा नेता सबनानी ने बताया 712 ईस्वी में राजा डाहर सिंह ने सिंध प्रांत बचाने के लिए काफी प्रयास किए थे। उन्होंने, उनकी पत्नी और बेटियां भी इसमें शहीद हुए थे। इसके बाद भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अनगिनत क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया। इनमें कई ज्ञात व अज्ञात युवा क्रांतिकारी भी शामिल हैं। ऐसे ही एक युवा क्रांतिकारी के रूप में सिन्ध के वीर सपूत हेमू कालानी ने मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमते हुए, इंकलाब जिंदाबाद तथा भारत माता की जय के नारे लगाते हुए अपना जीवन माँ भारती के चरणों में बलिदान कर दिया।

    पिछले साल 23 मार्च को शुरू हुआ था आयोजनों का सिलसिला

    सबनानी ने बताया क्रांतिकारी का यह जन्मशताब्दी वर्ष चल रहा है। 23 मार्च, 2022 से जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत हुई थी। भारतीय सिन्धु सभा तथा समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा देशभर में अमर बलिदानी हेमू कालानी को समर्पित विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इस दौरान राजस्थान प्रान्त में शहीद रथ यात्रा निकाली गई, गुजरात में खेल आयोजन किए गए। महाराष्ट्र में संगोष्ठियों, छत्तीसगढ़ में नाट्य मंचन तथा संगोष्ठियां, मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में काव्य गोष्ठियां तथा अन्य सांस्कृतिक आयोजन, दिल्ली व उत्तरप्रदेश में युवाओं से सम्बधित आयोजन, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक व उड़ीसा में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

    एक लाख लोगों के आने का लक्ष्य

    वरिष्ठ नेता सबनानी ने बताया समारोह का समापन दिल्ली में करने का विचार था लेकिन ऐसा संभव नहीं होने से भोपाल में आयोजन करना तय हुआ है। इसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण भारत से एक लाख से अधिक की संख्या में समाजजन को आमंत्रित किया गया है।

    प्रदर्शनी में क्रांतिकारियों के गौरवशाली इतिहास से होंगे रूबरू

    सबनानी ने बताया समारोह में शेर-ए-सिन्ध हेमू कालानी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्वाधीनता संग्राम में सिन्ध के योगदान पर प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसमें क्रांतिकारियों के गौरवशाली इतिहास से रूबरू होंगे। सिन्ध के स्वतंत्रता सेनानियों पर केंद्रित स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। प्रमुख नगरों एवं विभिन्न दर्शनीय स्थानों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। सिन्धी व्यंजनों के स्टॉल भी लगेगी।

    इन संतों की मिल गई स्वीकृति

    भारतीय सिंधु सभा के युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने बताया अभी तक जिन सन्तों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, उनमें महामंडलेश्वर साईं हंसराम जी (भीलवाड़ा), अखिल भारत सिन्धु सन्त समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईं खिम्यादास जी (सतना), महामंत्री साईं हँसदास जी (रीवा), शदाणी दरबार के गद्दीनशीन साईं युधिष्ठिरलाल जी (रायपुर), वसणशाह दरबार (कल्याण) से साईं कालीराम जी, साईं डॉ. सन्तोषदास जी (अमरावती), सन्त कंवरराम आश्रम के गद्दीनशीन साईं राजेशलाल जी (अमरावती), प्राचीन श्री झूलेलाल मन्दिर भरूच से ठकुर मनीषलाल जी, शिव शांति आश्रम लखनऊ से साईं मोहनलाल जी प्रमुख हैं। इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों जैसे न्यायिक सेवा, अखिल भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा, राजनीति, शिक्षा, कला, संगीत, साहित्य, फ़िल्म जगत, उद्योग जगत में ख्याति अर्जित कर चुके। सिन्धी समाज के विशिष्टजन को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, समारोह में शामिल होने की अपील की

    बीती रात रतलाम में सांस्कृतिक आयोजन भी हुए। इसमें समाजजन ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी दी दाद बटोरी। सफल प्रतियोगियों को भाजपा प्रदेश महामंत्री सबनानी ने पुरस्कृत किया। उन्होंने इस मौके पर अमर शहीद हेमू कालानी जन्मसताब्दी समारोह के समापन अवसर पर भोपाल में होने वाले समारोह को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष आर. के. सतवानी ने आयोजन अध्यक्षता की। सतवानी एवं पंचायत के सभी पदाधिकारियों ने समाजजन से अधिक से अधिक की संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की। भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष राजू मलकानी, युवा शाखा के अध्यक्ष संतोष लालवानी, महिला शाखा की डिम्पल भाग्यवानी, जी. एल. वरधानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। संचालन हरीश करनानी ने किया एवं आभार जय टेकचंदानी ने माना।

    ]]>
    Mon, 06 Mar 2023 22:32:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    वन मंत्री का बड़ा खुलासा: फर्जी वन अधिकारी ने डलवाया था वनौषधि की दुकान पर छापा, पुलिस की भी थी मिलीभगत https://acntimes.com/Forest-ministers-big-disclosure-Fake-forest-officer-had-raided-the-herbal-medicine-shop https://acntimes.com/Forest-ministers-big-disclosure-Fake-forest-officer-had-raided-the-herbal-medicine-shop वन परिक्षेत्र अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र, मांगा कार्रवाई के सबूत

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दो साल पहले रतलाम की प्रसिद्ध पटवाजी की वनौषधि की दुकान पर वन विभाग द्वारा डाला गया कथित छापा फर्जी था। यह छापा क्राइम ब्रांच वाइल्ड लाइफ केंद्रीय वन विभाग नई दिल्ली का अधिकारी बनकर एक ठग ने डलवाया था। इसमें रतलाम पुलिस और वन विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की भी मिलीभगत थी।

    यह खुलासा मध्य प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में किया। सवाल रतलाम जिले के सैलाना से कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने किया था। इसके अनुसार क्राइम ब्रांच वाइल्ड लाइफ केंद्रीय वन विभाग नई दिल्ली का अधिकारी बनकर दीपक कुमार ने 20 फरवरी 2021 को वन विभाग के अधिकारियों के साथ रतलाम की दो दुकानों पर छापा मारा था। ये दुकानें हैं चौमुखीपुल स्थित पटवाजी की दुकान तथा मिर्ची गली स्थित हकीमुद्दीन गुलामअली की दुकान।

    छापा वन अधिकारियों और पुलिस को साथ लेकर पंचनामा बनाया था। क्राइम ब्रांच वाइल्ड लाइफ केंद्रीय वन विभाग नई दिल्ली के उक्त फर्जी अधिकारी दीपक कुमार के पद और अधिकारिता से संबंधित कोई भी दस्तावेज वन मंडल रतलाम के अभिलेखों में उपलब्ध नहीं है। फर्जी अधिकारी के दुकान पर बने पंचनामे में हस्ताक्षर जरूर हैं।

    फर्जी अधिकारी के साथ वन विभाग के 8 अधिकारियों/ कर्मचारियों तथा उसके अनुरोध पर पांच पुलिस अधिकारियों ने छापा मारकर पंचनामा बनाया था। तब रतलाम में वन मंडलाधिकारी डी. एस. डोडवे थे।

    प्रश्न उठाने के बाद पुलिस से मांगी फर्जी छापे की जानकारी 

    गेहलोत के प्रश्न लगाने के बाद वन संरक्षक एवं पदेन वन परिक्षेत्र अधिकारी रतलाम ने 13 फरवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक रतलाम को पत्र लिखा था। इसमें उक्त फर्जी छापे के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज, छापेमारी के अभिलेख एवं सहयोगी पुलिसकर्मियों के नाम तथा अन्य दस्तावेज कार्यालय को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया किया था। प्रश्न के उत्तर में बताया गया है कि सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग, एवं समाचार-पत्रों में दुकान की तलाशी लेते वक्त फर्जी अधिकारी का छपा चित्र आदि कोई भी जानकारी विभाग के अभिलेखों में नहीं है। 

    बता दें कि छापे के दौरान माणकचौक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनुराग यादव सहित पांच पुलिसकर्मी शामिल थे।

    ]]>
    Fri, 03 Mar 2023 08:08:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना : यह योजना आपके लिए ही है, इसे जानिए और समझिए ताकि आप स्वावलम्बी बन सकें https://acntimes.com/Chief-Minister-Ladli-Bahna-Yojana-complete-information https://acntimes.com/Chief-Minister-Ladli-Bahna-Yojana-complete-information सौरभ कोठारी

    प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन तथा उन पर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधारपरिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू की है। योजना के अन्तर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपए महिलाओं को दिए जाएंगे। यह महिलाओं के स्वास्थ्यपोषण तथा आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

    योजना के क्रियान्वयन से न केवल महिलाओं एवं उन पर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार परिलक्षित होगा वरन् महिलाएं अपनी प्राथमिकता अनुसार व्यय करने हेतु आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक स्वतंत्र होंगी। वे उक्त राशि से स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगारआजीविका के संसाधनों को विकसित करेंगी। परिवार स्तर पर उनके निर्णय लिए जाने में भी प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर पाएंगे।

    किसे है पात्रता

    • म.प्र. की स्थानीय निवासी हों।
    • ऐसी विवाहित महिलाएं (जिसमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता भी सम्मिलित हैं)।
    • कैलेण्डर वर्ष में 1 जनवरी की स्थिति में 23 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों। 60 वर्ष से कम आयु हो।

    इन्हें नहीं मिल सकेगा लाभ

    • जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक हो।
    • आयकर दाता हों।
    • शासकीय विभाग, उपक्रम, मण्डल, स्थानीय निकाय में नियमित, स्थायीकर्मी, संविदाकर्मी हो।
    • सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त रही हो।
    • वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद या विधयक हों।
    • भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मण्डल, उपक्रम के अध्यक्ष, संचालक व सदस्य हों।
    • स्थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि (पंच एवं उपसरपंच को छोडकर) हों।
    • संयुक्त रूप से कुल पांच एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो।
    • पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) हो।
    • स्वयं भारत सरकारर, राज्य सरकार की किसी भी योजना के अन्तर्गत प्रतिमाह राशि रुपए एक हजार या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही हों।

    ऐसे मिलेगी सहायता

    • प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में एक हजार रुपए प्रतिमाह भुगतान होगा।
    • भुगतान आवेदिका के स्वयं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में किया जाएगा।
    • ऑनलाइन आवेदन प्रविष्टि के समय ऐसा खाता नहीं होने पर हितग्राही को पावती से सूचित किया जाएगा। उससे अपेक्षा होगी कि आवेदिका आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड खाता खुलवा ले।
    • खाते खोलने के लिए नियमित अभियान चलाया जाएगा।
    • किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह एक हजार रुपए से कम जितनी भी राशि प्राप्त हो रही हो तो उसे एक हजार तक की पूर्ति की जाएगी।

    इस तरह होगा योजना का क्रियान्वयन

    योजना अन्तर्गत आवेदन भरे जाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में सभी ग्रामो में एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड एक या एक से अधिक स्थानों पर माइक्रो प्लान एवं आवश्यकतानुसार कैम्प लगाए जाएंगे। आवेदन ग्राम पंचायत सचिववार्ड प्रभारी द्वारा ऑनलाइन प्रविष्ट कराया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवेदकों के द्वारा पूर्व से ही आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी का प्रपत्र भरने की सुविधा होगी। उक्त प्रपत्र ग्राम पंचायत वार्ड कार्यालय या आंगनवाड़ी केन्द्र में उपलब्ध होंगे।

    नोडल विभाग एवं क्रियान्वयन

    योजना हेतु राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग नोडल विभाग रहेगा एवं योजना का क्रियान्वयन क्षेत्र में स्थानीय निकायों द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले के सहयोग से किया जाएगा। योजना अन्तर्गत हितग्राहियों के भुगतान की स्वीकृति हेतु सक्षम अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारीजनपद पंचायतनगर निगम क्षेत्र में आयुक्तनगर निगम तथा नगर पालिका एवं नगर परिषद् क्षेत्र हेतु संबंधित सीएमओ नगरीय निकाय होंगे।

    ]]>
    Sat, 25 Feb 2023 07:51:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हेल्पलाइन में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने रतलाम कलेक्टर सूर्यवंशी की थपथपाई पीठ, कार्रवाई में देर करने वालों को किया दंडित दंडित https://acntimes.com/Chief-Minister-Chouhan-praised-Ratlam-Collector-Suryavanshi https://acntimes.com/Chief-Minister-Chouhan-praised-Ratlam-Collector-Suryavanshi एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा समाधान ऑनलाइन में हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न जिलों के आवेदकों की लंबित समस्याओं का ऑनलाइन समाधान करवाया। इस दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागोंजिलों और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करने वाले अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में रतलाम जिले के लगातार उच्च प्रदर्शन पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की सराहना की और उन्हें बधाई दी। माह से रतलाम जिला सीएम हेल्पलाइन में लगातार प्रदेश के टॉप-जिलों में स्थान बनाने में सफल रहा है।

    ऑनलाइन समाधान का प्रसारण रतलाम एनआईसी कक्ष में हुआ। यहां आईजी सुशांत सक्सेना, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशीपुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारीजिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े आदि उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश मुख्यालय पर समाधान ऑनलाइन में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंसमुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और राज्य लोक सेवा अभिकरण के कार्यपालन संचालक अभिजीत अग्रवाल उपस्थित थे। 

    मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न प्रकरणों में विलंब के दोषी एक विकासखंड चिकित्सा अधिकारी की वेतनवृद्धि रोकनेएक पटवारी के निलंबनएक प्रकरण में विभागीय जाँचदो तहसीलदार की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने और एक प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। सीधी जिले की नीतू पटेल ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना में सहायता राशि प्राप्त न होने की शिकायत की। इस पर 51 हजार रुपए का भुगतान करवाया। जनपद कार्यालय सीधी को भविष्य में ऐसे प्रकरणों में तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उमरिया जिले के पुरूषोत्तम सिंह के आवेदन पर सहायता राशि का भुगतान करवाया। सिंगरौली के बृजेश द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरण का निराकरण करने वाले अधिकारी द्वारा मोबाइल नंबर परिवर्तित कर दिया गया था, इससे विलंब हुआ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदनों के निराकरण के लिए दायित्व निभा रहे अधिकारियों द्वारा मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा का दुरुपयोग न किया जाए।

    उमरिया बीएमओ की वेतनवृद्धि रोकी

    उमरिया के नवीन नथिक ने पत्नी बबीता को प्रसूति सहायता राशि के भुगतान में विलंब की शिकायत की जिस पर राशि का भुगतान करवाया। प्रकरण में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। दोषी एएनएम को पद से पृथक करने और सुपरवाइजर को निलंबित करने की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। रीवा के रोहित पांडेय ने ग्राम पैपखरा में नल-जल योजना से पानी न मिलने की शिकायत की। सुचारू जल प्रदाय करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने नल-जल योजनाओं से संबंधित तकनीकी खराबियों को समय पर सुधारने के निर्देश दिए। जनता की सुविधा से जुड़े ऐसे कार्यों में लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी-कर्मचारी को दंडित करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी से तीन दिन में जाँच करवा कर अवगत कराने के निर्देश दिए।

    तहसीलदारों की वेतन वृद्धि व पटवारी के निलंबन का निर्देश

    प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन के श्यामलाल प्रजापत के जमीन का विवरण ऑनलाइन फीड करवाने के आवेदन पर कार्रवाई न होने कोभी गंभीरता से लिया। दोषी सिद्ध 2 तहसीलदारों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने एवं एक पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जबलपुर के मेघराज गोंड के वन्य-प्राणी द्वारा हमले में घायल होने पर मुआवजा राशि न मिलने का आवेदन दिया था। आवेदक को 50 हजार रुपए मुआवजा राशि का भुगतान करवाया।

    निजी शिक्षण संस्था के पदाधिकारियों नोटिस

    छिंदवाड़ा के रमेश मर्सकोले द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्त न होने की ओर ध्यान आकृष्ट किया। उसे 34 हजार 818 रुपए छात्रवृत्ति भुगतान कराया। विलंब के दोषी प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया। छिंदवाड़ा जिले की ही रागिनी सोनी के आवेदन में अंकसूची प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इस प्रकरण में आवेदन को निराकरण के बिना फोर्स क्लोज किए जाने के लिए निजी शिक्षण संस्था के पदाधिकारियों को नोटिस दिया गया है।

    सामाजिक न्याय विभाग निराकरण में अव्वल

    समाधान ऑनलाइन में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के निराकरण में इस माह 88.52 अंक प्राप्त कर सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग अव्वल रहा है। रेटिंग में जो अन्य विभाग 'श्रेणी में हैं उनमें ऊर्जा विभाग 86.91 अंक के साथ दूसरेपरिवहन विभाग 85.75 अंक के साथ तीसरेगृह विभाग 85.74 अंक के साथ चौथे स्थान पर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 85.3 अंक के साथ पाँचवें स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री ने इन विभागों को बधाई देते हुए अन्य विभागों द्वारा भी जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही किए जाने और आवेदकों की संतुष्टि के प्रतिशत को बढ़ाने के निर्देश दिए।

    शिकायतों के निराकरण में उच्च प्रदर्शन वाले जिलों में सीहोर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुरसिवनी, बुरहानपुर, अलीराजपुर, रतलाम, शाजापुर और खरगोन शामिल हैं। सीहोर जिला 83.23 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन जिलों के कलेक्टर्स को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।

    इनको मिली बधाई

    मुख्यमंत्री चौहान ने बैतूल जिले के सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण नरेन्द्र गौतमदतिया के ऊर्जा विभाग के कनिष्ठ यंत्री राहुल रंजनरायसेन के खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कनष्ठि आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव और बुरहानपुर के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप यंत्री अशोक पाटिल को आमजन की संतुष्टि का प्रतिशत शत-प्रतिशत बनाए रखने की उपलब्धि के लिए बधाई दी।

    ]]>
    Tue, 21 Feb 2023 17:01:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Earthquake in MP : इंदौर और धार सहित कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके, इंदौर से 150 किमी दूर जमीन के 10 किमी अंदर रहा केंद्र https://acntimes.com/Earthquake-in-many-districts-including-Indore-and-Dhar https://acntimes.com/Earthquake-in-many-districts-including-Indore-and-Dhar एसीएन टाइम्स @ इंदौर । भूकंप की दृष्टि से सुरक्षित माने जाने वाले मालवा के पठारी हिस्से इंदौर व आसपास के जिलों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई।

    रविवार दोपहर करीब 12.45 बजे इंदौर और धार सहित आसपास के जिलों में लोगों धरती कांपने का अहसास हुआ। पहले तो उन्हें यह भ्रम लगा लेकिन थोड़ी देर बाद ही उनकी आशंका सही साबित हो गई। अधिकारिक जानकारी के ये भूकंप ही था जिसका केंद्र इंदौर से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर धार जिले में महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर स्थित था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई।

    जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 रही। फिलहाल कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

    ]]>
    Sun, 19 Feb 2023 16:29:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रदेशभर के शिक्षक 26 फरवरी को निकालेंगे ‘शिक्षक क्रमोन्नति – पदोन्नति रैली’, 19 को बैठक में बनेगी रैली सफल बनाने की रणनीति https://acntimes.com/MP-teachers-will-take-out-teacher-promotion-rally-on-26th-February-meeting-on-19th https://acntimes.com/MP-teachers-will-take-out-teacher-promotion-rally-on-26th-February-meeting-on-19th आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर होगा आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अध्यापक संवर्ग की लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश के शिक्षक लामबंद हो रहे हैं। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के आह्वान पर 26 फरवरी को वे शिक्षक क्रमोन्नति पदोन्नति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। इसकी रणनीति बनाने को लेकर 19 फरवरी को संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

    आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्रसिंह भाटी ने अध्यापक संवर्ग की लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण को लेकर जारी क्रमबद्ध आंदोलन जारी है। इसी क्रम में 26 फरवरी को मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय 'शिक्षक क्रमोन्नति पदोन्नति रैली' का आयोजन किया जा रहा है। रैली के उपरांत अध्यापक संवर्ग की लम्बित मांगो एवं समस्याओं के निराकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

    1 हजार शिक्षकों को शामिल करने का लक्ष्य

    इसे लेकर 19 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे रतलाम शहर के गुलाब चक्कर उद्यान (पुराने कलेक्ट्रेक के पास) बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उज्जैन संभाग के अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, , जिलाध्यक्ष सुनील गौड़, जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, रतलाम, जावरा, पिपलौदा, आलोट, सैलाना, बाजना ब्लॉक के अध्यक्ष, संभागीय, जिला व ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणियों के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिले में कार्यरत 1000 शिक्षकों के शामिल करने का लक्ष्य रखकर रैली निकालने की योजना पर चर्चा होगी।

    इन मुद्दों को लेकर होगी चर्चा

    • 1 जुलाई 2018 के पश्चात 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके लोकसेवकों के लम्बित क्रमोन्नति / समयमान आदेश जारी करवाना।
    • विगत कई वर्षों से रोके गए पदोन्नति आदेश पुनः जारी करवाना।
    • लोकसेवकों को ग्रेज्युटी का लाभ दिलवाना।
    • अनुकम्पा नियुक्ति के नियमों में शिथिलीकरण करवाना।
    • अतिशेष शिक्षकों की स्वैच्छिक पदस्थापना करवाना।
    • पुरानी पेंशन की बहाली करवाना।
    • शासन द्वारा जारी वरिष्ठता सूची की त्रुटियों पर विचार-विमर्श कर उन्हें दूर करवाने के प्रयास करना।
    • अन्य स्थानीय समस्याओं पर चर्चा।
    • इस बैठक में संघ के उज्जैन संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला के
    • उक्त जानकारी जिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भाटी ने दी है।
    ]]>
    Sat, 18 Feb 2023 09:39:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विभाजित भूखण्डों पर निर्माण के लिए नियम में जल्द संशोधन के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र https://acntimes.com/MLA-Kashyap-wrote-a-letter-to-the-Chief-Minister-for-early-amendment-in-the-rules-for-construction-on-divided-plots https://acntimes.com/MLA-Kashyap-wrote-a-letter-to-the-Chief-Minister-for-early-amendment-in-the-rules-for-construction-on-divided-plots एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विभाजित भूखण्डों पर निर्माण के लिए नियमों में संशोधन की मांग को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप (MLA Chetanya Kashyap) ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान (Shivraj Singh Chauhan) को पत्र लिखा है। इसमें आवासीय कॉलोनियों में विभाजित भूखण्डों के निर्माण (Permission for divided plots) के लिए म. प्र. भूमि विकास नियम में संशोधन कर अनुमति प्रदान करने की मांग की गई है। पत्र की प्रतिलिपि नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेन्द्रसिंह को भी भेजी है।

    विधायक काश्यप ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि आपके द्वारा 9 जुलाई 2022 को रतलाम प्रवास के दौरान धानमण्डी की आमसभा में उपरोक्त नियम में संशोधन कर मध्यम वर्ग के नागरिकों को राहत प्रदान करने का आश्वासन दिया गया था। ऐसे में मध्यम वर्ग के अधिसंख्य नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियम में संशोधन कर कॉलोनियों के विभाजित भूखण्डों पर निर्माण एवं नामांतरण की अनुमतियां प्रदान करवाने की कार्रवाई की जाए।

    विधायक काश्यप ने यह भी बताया कि वर्तमान नियम के अनुसार कॉलोनियों में आवासीय भूखण्डों का विभाजन किया जाना मान्य नहीं है। प्रदेश के अन्य नगरों के साथ-साथ रतलाम नगर में भी नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से स्वीकृत अभिन्यास वाली कॉलोनियों के भूखण्डों के विभाजन बड़ी संख्या में होकर आम रहवासियों द्वारा विभाजित भूखण्ड खरीदे गए हैं। इन विभाजित भूखण्डों पर उपरोक्त नियम के अनुसार भवन अनुज्ञा नहीं हो रही है तथा नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा भी अनुमति नहीं दी जा रही है। इस कारण से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि नियम में परिवर्तन होता है तो मध्यम वर्ग से जुड़े हजारों परिवारों को राहत मिलेगी।

    ]]>
    Tue, 07 Feb 2023 22:29:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्य प्रदेश में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, कुमार पुरुषोत्तम उज्जैन और अक्षय कुमार ग्वालियर कलेक्टर बने https://acntimes.com/Transfer-of-11-IAS-officers-in-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/Transfer-of-11-IAS-officers-in-Madhya-Pradesh एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 आईएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसमें उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी आदि जिलों के कलेक्टर प्रभावित हुए हैं। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को मप्र सड़क विकास प्राधिकरण (एमपीआरडीसी) का महाप्रबंधक बनाया गया है। उनके स्थान पर अब खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को भेजा गया है। पुरुषोत्तम इससे पूर्व रतलाम कलेक्टर रहे हैं।

     

     

    ]]>
    Mon, 30 Jan 2023 00:00:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अधिकारियों&कर्मचारियों ने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने की शपथ ली https://acntimes.com/Took-oath-to-save-daughter-educate-daughter-signed-resolution-letter https://acntimes.com/Took-oath-to-save-daughter-educate-daughter-signed-resolution-letter एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य शासन द्वारा महत्वाकांक्षी कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर महत्वपूर्ण आयोजन कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। इसमें अधिकारियों ने बेटे बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर शपथ ली।

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी, जिला पंचायत सीईओ, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा आदि अधिकारियों-कर्मचारियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर भी किए।

    ]]>
    Thu, 19 Jan 2023 01:15:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    दुष्कर्म का आरोपी जयस नेता कमलेश्वर डोडियार राजस्थान के डूंगरपुर से गिरफ्तार, सामान बटोर कर भागता उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया https://acntimes.com/Rape-accused-Jais-leader-Kamleshwar-Dodiar-arrested-from-Dungarpur-in-Rajasthan https://acntimes.com/Rape-accused-Jais-leader-Kamleshwar-Dodiar-arrested-from-Dungarpur-in-Rajasthan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले की सैलाना पुलिस ने जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) के नेता कमलेश्वर डोडियार को राजस्थान के डूंगरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। कमलेश्वर पर शादी का झांसा देकर 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि आरोपी डोडियार जंगल में छिपा था और भागने की फिराक में था।

    जय आदिवासी युवा संगठन के नेता एवं जीवन पथ शिक्षा फाउंडेशन के एमडी 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी कमलेश्वर डोडियार को रतलाम जिला पुलिस के द्वारा बांसवाड़ा डूंगरपुर के बीच छापी वाड़ा जंगलों से गिरफ्तार कर लिया गया है l

    सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान के अनुसार सूत्रों  से पता चला था कि आरोपी कमलेश्वर बांसवाड़ा (राजस्थान) के डूंगरपुर के  छापीवाड़ाव जंगल में छिपा है। इसके आधार पर एक टीम थाना प्रभारी खान के नेतृत्व में 6 दिन तक इसकी तलाश में जुटी रही। बीती रात आरोपी कमलेश्वर डूंगरपुर के घने जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। वह यहां से सामान बटोर कर फरार होने की फिराक में था।

    कमलेश्वर की गिरफ्तारी में शिवगढ़ थाना प्रभारी अमित शर्मा, मनीष ओझा, रवि चंदेल, सतीश परमार, सरवन थाना के शैलेंद्र सिंह सोलंकी, हिमांशु एवं साइबर सेल की उल्लेखनीय भूमिका रही। उधर, सूत्रों का कहना है कि आरोपी कमलेश्वर ने डूंगरपुर पुलिस के समक्ष खुद ही समर्पण किया लेकिन रतलाम पुलिस इससे इनकार कर रही है।

    चार साल से कर रहा था शोषण

    पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे जयस नेता कमलेश्वर डोडियार पर इनाम घोषित किया गया था। कमलेश्वर पर 26 वर्षीय युवती ने 4 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज करवाई थी। इसके चलते कमलेश्वर के विरुद्ध पुलिस ने उसके विरुद्ध ज्यादती की धारा में केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष धारा 164 में युवती के बयान भी करवाए थे।

    पीड़िता से की थी सगाई, फिर दूसरी युवती से शादी का ऐलान कर दिया

    युवती ने पुलिस को बताया था कि कमलेश्वर डोडियार ने उससे सगाई की थी। इसके बाद उसे डरा धमका कर उसके साथ चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब भी युवती ने शादी के लिए कहा तो टाल दिया। यही नहीं आरोपी ने दूसरी युवती से शादी करने का ऐलान कर दिया जिसके बाद पीड़ित युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बता दें कि कमलेश्वर ने सैलाना विधानसभा से चुनाव लड़ा था। वह आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। गौरतलब है कि जयस के ही एक बड़े नेता एवं नर्सिंग कॉलेज संचालक डॉ. अभय ओहरी सांसद व विधायक के घेराव के मामले में जेल में हैं।

    ]]>
    Mon, 16 Jan 2023 13:34:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पंजीयन विभाग का सर्वर ठीक फिर सर्विस प्रोवाइडर कर रहे हड़ताल, प्रॉपर्टी ब्रोकर बोले& प्रशासन अपने सर्विस प्रोवाइडर खड़े करे तो मिल सकती है राहत https://acntimes.com/The-server-of-the-registration-department-is-fine-then-what-kind-of-strike-of-service-providers https://acntimes.com/The-server-of-the-registration-department-is-fine-then-what-kind-of-strike-of-service-providers एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पहले लोग और प्रॉपर्टी ब्रोकर्स पंजीयन विभाग के सर्वर की खराबी के कारण परेशान थे और अब सर्विस प्रोवाइडर की हड़ताल के कारण। सर्वर ठीक हो चुकी है फिर भी सर्विस प्रोवाइडर हड़ताल पर अड़े हैं। प्रॉपर्टी बोर्कर्स का कहना है कि अगर जिला प्रशासन अपने स्तर पर सर्विस प्रोवाइडरों को खड़ा कर दे तो लोगों को राहत मिल सकती है।

    कुछ दिन पूर्व पंजीयन विभाग का सर्वर खराब होने से सर्विस प्रोवाइडरों को लोगों की जमीनों और संपत्तियों की रजिस्ट्री संपादित करवाने में दिक्कत आ रही थी। इसके चलते विधायक चेतन्य काश्यप से हस्तक्षेप की गुहार लगाई गई थी। विधायक काश्यप ने इस संबंध में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से बात की। इसके बाद विभाग हरकत में आया और सर्वर की खराबी दूर करने की कवायद शुरू हो गई। सर्वर की खराबी दूर हो चुकी है जिसकी पुष्टि जिला पंजीयक अमरेश नायडू ने एसीएन टाइम्स से चर्चा में की है।

    ...फिर भी सर्विस प्रोवाइडर हड़ताल पर अड़े

    सर्वर ठीक नहीं होने पर सर्विस प्रोवाइडरों द्वारा हड़ताल करने की चेतावनी दी गई थी। यही नहीं उन्होंने हड़ताल शुरू भी कर दी लेकिन अब जब कि सर्वर ठीक हो चुका है तब भी वे हड़ताल वापस लेने को तैयार नहीं हैं। सर्विस प्रोवाइडर का तर्क है कि उन्होंने सांकेतिक हड़ताल करने और अन्य सर्विस प्रोवाइडर को सहयोग देने का वादा किया था इसलिए हड़ताल वापस नहीं ले सकते। बता दें कि पूर्व में सर्वर की खराबी के कारण सर्विस प्रोवाइडर का रुपया ट्रांसफर करने के दौरान अटक जाता था। यह पैसा रिफंड नहीं होने के कारण सर्विस प्रोवाइडर परेशान थे।

    संपत्ति खरीदने-बेचने वाले परेशान

    सर्विस प्रोवाइडर की हड़ताल के कारण लोगों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं। इससे प्रॉपर्टी ब्रोकर्स भी परेशान हैं। चूंकि इस दौरान 60 से 70 तक रजिस्ट्री होना सामान्य बात है इसलिए प्रॉपर्टी ब्रोकर्स का कहना है कि यदि अभी रजिस्ट्री नहीं होंगी तो उनका लोड आगामी दिनों पर बढ़ता जाएगा।

    प्रशासन ऐसे दे सकता है राहत

    सर्वर ठीक होने के बाद भी सर्विस प्रोवाइडर की हड़ताल समझ से परे है। ऐसे में कलेक्टर अपने स्तर पर सर्विस प्रोवाइडर खड़े कर लोगों को होने वाली परेशानी से राहत दे सकते हैं। कलेक्टर यदि सिर्फ 5 वकील भी खड़े कर दें तो काम हो जाएगा। इससे आजमन को पंजीयन विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

    नीलेश सोनी, प्रवक्ता- रतलाम जिला प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन

    जावरा सहित अन्य जगहों पर हो रहीं रजिस्ट्री

    महापंजीयक ने भी बताया है कि सर्वर की समस्या ठीक होते ही समस्या का समाधान हो जाएगा। जावरा में कल काफी रजिस्ट्रियां हुई हैं। अन्य स्थानों पर भी समस्या दूर हो गई है। यहां सर्विस प्रोवाइडर्स को समझाइश दी थी लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया था इसलिए कर रहे हैं। इस हड़ताल से सरकार को किसी प्रकार के राजस्व की हानि नहीं है किंतु रजिस्ट्री जरूर पेंडिंग हो जाती हैं।

    अमरेश नायडू, जिला पंजीयक- पंजीयक विभाग, मप्र शासन

    यह भी पढ़ें... पंजीयन विभाग के सर्वर की समस्या दूर करने के लिए विधायक काश्यप की पहल, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री देवड़ा से की बात

    ]]>
    Thu, 05 Jan 2023 17:15:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पंचायत आम / उप निर्वाचन : प्रदेश के 63 हजार से अधिक पदों के लिए मतदान आज, पंच के लिए मतपेटी व अन्य के लिए ईवीएम से डलेंगे वोट https://acntimes.com/Panchayat-election-Voting-for-more-than-63-thousand-posts-in-the-state-today https://acntimes.com/Panchayat-election-Voting-for-more-than-63-thousand-posts-in-the-state-today एसीएन टाइम्स @ भोपाल । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित पंचायतों के आम / उप निर्वाचन वर्ष 2022 उत्तरार्ध के लिए मतदान 5 जनवरी को सुबह 7 से अपराहन 3 बजे तक होगा। पंच पद के लिए मतदान मतपत्र एवं मतपेटी द्वारा तथा सरपंच व जनपद पंचायत सदस्य के लिए मतदान ईवीएम से होगा।

    सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मतदान दल मतदान केन्द्रों में पहुँच गए हैं। 5 जनवरी को पंच के 61 हजार 936 पद के लिए उप निर्वाचन और 1364 पद के लिए आम निर्वाचन होगा। सरपंच के 122 पद के लिए उप निर्वाचन एवं 78 पद के लिए आम निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत सदस्य के 9 पद के लिए उप निर्वाचन होना है।

    पंच की मतगणना आज, बाकी पदों की 9 जनवरी को 

    पंच पद के लिए मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतदान-केन्द्र में ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की मतगणना 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से विकासखण्ड मुख्यालय पर ईवीएम से होगी। सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम 9 जनवरी को घोषित होंगे।

    ]]>
    Wed, 04 Jan 2023 23:53:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    MP के इस जिले में फिर बजी ताली और थाली लेकिन कोरोना को भगाने के लिए नहीं, सरकार को जगाने के लिए, बड़ों के साथ बच्चे भी हुए शामिल, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Clap-and-thali-again-in-MP-but-not-to-drive-away-Corona-but-to-wake-up-the-government https://acntimes.com/Clap-and-thali-again-in-MP-but-not-to-drive-away-Corona-but-to-wake-up-the-government प्रधानमंत्री ने कोरोना की पहली लहर के दौरान ताली-थाली बजवा कर उत्साहित किया था अब अगली लहर से पहले मध्य प्रदेश सरकार अनसुनी कर हतोत्साहित कर रही

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कोरोना की पहली लहर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बजाई गई ताली और थाली की गुरुवार को फिर ताजा हो गई। अगली लहर से पहले ताली व थाली तो फिर बजी लेकिन इस बार उद्देश्य कोरोना को भगाने के लिए लोगों को प्रत्साहित करने के लिए नहीं बल्कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही अनसुनी से हतोत्साहित होने के कारण। इतना ही नहीं पहली और दूसरी लहर को हराने के लिए प्रोत्साहित किए गए संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें मिले प्रोत्साहन पत्र भी सरकार को वापस लौटा दिए।

    कोरोना की आहट फिर सुनाई देने लगी है। ऐसे में स्वास्थ्य अमले की मुस्तैदी जरूरी है। इसके उलट मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत 32 हजार संविदा कर्मचारियों सहित रतलाम जिले के 582 संविदा अधिकारी-कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रही। अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन का अनूठा तरीका अपनाया। उन्होंने उनकी मांगों की अनदेखी कर रही प्रदेश की शिवराज सरकार को जगाने के लिए थाली और ताली बजाई।

    छोटे-छोटे बच्चों ने भी बजाई ताली-थाली

    विरोध प्रदर्शन के दौरान संविदा स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों के साथ उनके नन्हें-मुन्ने बच्चे भी मौजूद रहे। अपने माता-पिता को इस तरह ताली-थाली बजाते देख बच्चों ने भी साथ दिया। इस दौरान आंदोलनरत कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।

    सरकार को जगाना है, अपने अधिकार मनवाना हैं

    आंदोलनरत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि कोरोना काल में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उत्कृष्ट कार्य किया था। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा उन्हों कोरोना योद्धा बताते हुए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया था जिससे वे उत्साहित हुए थे। अब सरकार उनके अधिकारों की अनदेखी कर मांगों को नहीं मान रही है। यह हड़ताल सरकार को जगाने और अपने अधिकार मनवाने के लिए की जा रही है। Covid के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से ताली और थाली बजवाकर स्वास्थ्य कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करवाया था। एक बार फिर देश में फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। हम कोरोना से निपटने के लिए फिर से आंतरिक रूप से तैयार हैं लेकिन प्रदेश सरकार हमें हमारे अधिकार देने को तैयार नहीं है। 

    प्रमाण-पत्र लौटा रहे, डिग्री भी लौटाएंगे

    संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. तरुण गर्ग के अनुसार पहले जिन संविदा कर्मियों को कोरोना योद्धा कह कर सम्मानित किया गया था, वहीं आज शासन प्रशासन को गैर जरूरी प्रतीत हो रहे हैं। अधिकारी कहते हैं के हमारी हड़ताल के कारण कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इसलिए हम कोरोना में श्रेष्ठ सेवा के लिए मिले अपने प्रशस्ति-पत्र सरकार को वापस लौटा रहे हैं। अगर जल्दी ही सकारात्मक रास्ता नहीं निकला तो अपनी डिग्री भी लौटा देंगे। जब हमारी ही कोई जरूरत नहीं है तो फिर हमारी डिग्रियों का क्या महत्व रह जाएगा।

    संविदा कर्मचारियों की मांगें

    1. वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नीति बनाकर उनका नियमितीकरण किया जाए।
    2. 05 जून 2018 की संविदा नीती लागू की जाए।
    3. विभिन्न योजनाओं में पद समाप्त कर निकाले गए कर्मचारियों की बहाली हो।
    ]]>
    Fri, 23 Dec 2022 20:11:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भूमिहीनों के सम्बल योजना में पंजीकरण के लिए बी&1 की प्रति आवश्यक नहीं & ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह https://acntimes.com/Copy-of-B-1-is-not-necessary-for-registration-of-landless-people-in-Sambal-Yojana-Brajendra-Pratap-Singh https://acntimes.com/Copy-of-B-1-is-not-necessary-for-registration-of-landless-people-in-Sambal-Yojana-Brajendra-Pratap-Singh विधायक चेतन्य काश्यप के सवाल पर श्रम मंत्री मंत्री का जवाब, कहा- संबल योजना के पात्रों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के प्रयास जारी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भूमिहीनों के लिए संबल योजना में पंजीकरण के लिए भू-अभिलेख पोर्टल से बी-1 की प्रति और पटवारी का प्रमाणीकरण आवश्यक नहीं है। संबल के पात्रों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    यह जानकारी राज्य विधानसभा में श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप को दी। प्रश्न काल में विधायक काश्यप ने यह मामला उठाया था। उन्होंने सवाल किया था कि भूमिहीनों को संबल योजना में पंजीकरण के लिए बहुत परेशानी हो रही है। उनको पोर्टल से बी-1 की प्रति नहीं मिल रही है। उन्हें पटवारियों के प्रमाणीकरण के लिए भटकना पड़ रहा है। आयुष्मान योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। काश्यप ने मंत्री सिंह से पुरजोर आग्रह किया कि स्व-प्रमाणीकरण की व्यवस्था लागू कर दी जाए, तो समस्या का समाधान हो जाएगा।

    मंत्री सिंह ने कहा कि संबल योजना के आवेदन प्रपत्र में सबसे नीचे उल्लेख है कि शपथपूर्वक कथन करता हूँ कि आवेदन प्रपत्र में दी गई जानकारी पूर्णतः सत्य है। आवेदक की इस शपथ को मान्य किया जाएगा। इसलिए स्व-प्रमाणीकरण व्यवस्था की आवश्यकता नही है। जहां तक बी-1 फॉर्म की प्रति का प्रश्न है, भूमिहीन आवेदक वहाँ ‘निरंक’ अंकित कर भूमि की अनुपलब्धता की जानकारी दे सकता है। इस जानकारी को मान्य किया जाएगा।

    ]]>
    Thu, 22 Dec 2022 23:54:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यह साधारण पुस्तिका नहीं नीति पत्र है : विधायक काश्यप ने तैयार की 'एक संसदीय क्षेत्र – एक मेडिकल कॉलेज' पुस्तक, सीएम, विधानसभा अध्यक्ष और विधायकों को सौंपी https://acntimes.com/MLA-Kashyap-handed-over-a-parliamentary-constituency--a-medical-college-book-to-CM-and-MLAs https://acntimes.com/MLA-Kashyap-handed-over-a-parliamentary-constituency--a-medical-college-book-to-CM-and-MLAs वैज्ञानिक आधार पर की गई है तर्कपूर्ण विवेचना ताकि पूरा हो सके 25 लाख की आबादी पर 1 मेडिकल कॉलेज का लक्ष्य

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को ‘एक संसदीय क्षेत्र-एक मेडिकल कालेज’ पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक प्रदेश के सभी 230 विधायकों को भी वितरित की गई है। यह एक नीति पत्र है। पुस्तक काश्यप ने गहन शोध एवं अध्ययन के बाद स्वयं तैयार की है, इसका प्रकाशन काश्यप फाउण्डेशन ने किया है। पुस्तक में मेडिकल कॉलेज खोलने एवं डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बारे में वैज्ञानिक आधार पर तर्कपूर्ण विवेचना है।

    काश्यप ने कहा कि एक मेडिकल कॉलेज सिर्फ एक शैक्षणिक संस्थान ही नहीं बल्कि एक सेवा संस्थान भी है। इस दोहरी भूमिका के कारण इसकी स्थापना का वैज्ञानिक आधार होना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें। मेडिकल कॉलेजों के प्रसार पर करीब से नज़र डालने से मेडिकल कॉलेजों के असमान वितरण का पता चलता है और यह महसूस होता है कि केवल मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए उपयुक्त क्षेत्र का निर्धारण करना भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इस पृष्ठभूमि के साथ यह संभवतः पहला व्यापक अध्ययन है, जिसमें संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों को जनसंख्या और भौगोलिक दृष्टि से जुड़े क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली सर्वोत्तम व्यवहार्य इकाई के रूप में लिया गया है। यह रिपोर्ट नीतिगत अनुशंसा के साथ-साथ उचित कार्रवाई की आवश्यकता के संबंध में ठोस सुझाव प्रदान करती है।

    25 लाख की आबादी पर हो एक मेडिकल कॉलेज

    विधायक काश्यप ने कहा कि नीति-पत्र में देश के प्रत्येक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का सुझाव दिया है। यह स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी वाले क्षेत्रों तथा भौगोलिक दृष्टि से संबंद्ध क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा एवं उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह द्वारा सुझाए गए 25 लाख की आबादी पर एक मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

    डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात की विसंगति दूर होगी

    काश्यप ने बताया कि अध्ययन यह भी सुझाव देता है कि प्रवेश में स्थानीय  क्षेत्र के योग्य छात्रों को प्राथमिकता दी जाए। इससे उन्हें उस क्षेत्र में सेवा देने का उत्साह भी अधिक रहेगा एवं वे सहजता से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करेंगे। इससे देश में डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात की विसंगति को दूर करने में मदद मिलेगी।

    ]]>
    Thu, 22 Dec 2022 22:24:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    लुपिन डायग्नोस्टिक्स ने किया सेंट्रल इंडिया में अपनी उपस्थिति का विस्तार, इंदौर में रीजनल रेफरेंस लैब का शुभारंभ https://acntimes.com/Lupine-Diagnostics-starts-Regional-Reference-Lab-in-Indore https://acntimes.com/Lupine-Diagnostics-starts-Regional-Reference-Lab-in-Indore एसीएन टाइम्स @ इंदौर । प्रमुख वैश्विक फार्मा कंपनी लुपिन लिमिटेड (लुपिन ) ने सेंट्रल इंडिया में अपने विस्तार के एक हिस्से के रूप में मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। कंपनी ने इंदौर में अपनी रीजनल रेफरेंस लैब शुरू की है। लुपिन डायग्नोस्टिक्स वर्तमान में भारत में 325 से अधिक ल्यूपीमित्र (लुपिन के फ्रैंचाइज़ी कलेक्शन सेंटर्स) और 23 लैब्स का संचालन करती है। इंदौर में यह विस्तार सस्ती कीमत पर उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और एडवांस टेस्टिंग सेंटर्स व होम कलेक्शन सुविधाओं तक पहुंच में सुधार के लिए, लुपिन डायग्नोस्टिक्स की प्रतिबद्धता के अनुरूप किया गया है।

    लुपिन डायग्नोस्टिक्स के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रवींद्र कुमार ने बताया रूटीन और विशेष परीक्षणों के अलावा, लुपिन  डायग्नोस्टिक्स मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, साइटोजेनेटिक्स, फ्लो साइटोमेट्री, साइटोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, सेरोलॉजी, हेमेटोलॉजी, इम्यूनोलॉजी, रूटीन बायोकैमिस्ट्री के साथ और भी बहुत कुछ देता है। ये प्रयोगशालाएं योग्य क्लीनिकल एक्सपर्ट्स और ऑटोमेटेड सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं से लैस हैं ताकि मरीज अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी सहित उचित निर्णय ले सकें।

    कुमार ने कहा कि इंदौर में हमारी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रीजनल रेफरेंस लैब का लॉन्च सेंट्रल इंडिया में हमारे विस्तार का प्रतीक है। इस क्षेत्र में इस लैब और कलेक्शन सेंटर्स के साथ, हम बेहतर पैथोलॉजी टेस्ट, क्यूरेटेड हेल्थ चेक पैकेज और मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स एडवांस टेस्टिंग सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी लेते हैं।

    सही उपचार की पहचान करने की चाबी है सटीक डायग्नोसिस

    उन्होंने बताया कि सटीक डायग्नोसिस, सही उपचार की पहचान करने की चाभी है। हमारा मिशन डॉक्टरों को उचित मूल्य पर एडवांस और उच्च गुणवत्ता वाले डायग्नोस्टिक्स प्रदान करके सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाना है। हमारी व्यक्तिगत और इंटरैक्टिव स्मार्ट रिपोर्ट के माध्यम से, डॉक्टर और मरीज, हेल्थ पैरामीटर्स में ऐतिहासिक पैटर्न का विश्लेषण कर सकते हैं और सबूतों के आधार पर उपचार के निर्णयों का मार्गदर्शन ले सकते हैं।

    फ्रीम होम कलेक्शन सहित अन्य सुविधाएं देती है लुपिन

    बता दें कि, लुपिन डायग्नोस्टिक्स डॉक्टरों, रोगियों और उपभोक्ताओं को डायग्नोस्टिक सेवाओं की एक विस्तृत रेंज प्रदान करता है। इसकी कुछ उपभोक्ता-केंद्रित विशेषताओं में लाइव होम कलेक्शन बुकिंग और ट्रैकिंग, जीपीएस-युक्त टेम्प्रेचर-कंट्रोल्ड सैंपल मूवमेंट, प्रत्येक लैब की फ्री होम कलेक्शन, एनएबीएल मान्यता, स्मार्ट रिपोर्ट और ट्रेंड रिपोर्ट विश्लेषण जैसी विशेषताएं शामिल हैं।

    मुंबई में 45 हजार वर्गफीट की लैब से शुरू की किया था सफर

    कंपनी ने नवी मुंबई में विश्व स्तरीय उपकरण, ट्रेंड टेक्नोलॉजिस्ट्स और बहुत कठोर क्वालिटी कंट्रोल प्रोटोकॉल्स के द्वारा सहायता प्राप्त अनुभवी डॉक्टर्स के साथ, अत्याधुनिक 45,000 स्क्वायर फ़ीट का नेशनल रेफरेंस लैब स्थापित करके, अपने सफर की शुरुआत की थी।

    ]]>
    Wed, 21 Dec 2022 22:19:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में रतलाम जिले को मिला तीसरा स्थान, 83.11 फीसदी वेटेज के साथ मिली A श्रेणी https://acntimes.com/Ratlam-ranks-third-in-its-group-in-redressal-of-complaints-of-CM-Helpline https://acntimes.com/Ratlam-ranks-third-in-its-group-in-redressal-of-complaints-of-CM-Helpline एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों का निराकरण तेजी से हो रहा है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग में रतलाम जिले को समूह-B में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दिसंबर में जारी रैंकिंग मैं जिले को 83.11 प्रतिशत वेटेज के साथ A श्रेणी प्राप्त हुई है।

    जानकारी के अनुसार सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर रतलाम को पांच माह में 80 फीसदी से ज्यादा वेटेज प्राप्त हुआ। ये पांच महीने मई 2022, सितंबर 2022, अक्तूबर 2022, नवंबर 2022 एवं दिसंबर 2022 हैं। ये पांचों ही महीने कलेक्टर सूर्यवंशी के कार्यकाल के हैं। इतना ही नहीं कलेक्टर के मार्गदर्शन में रतलाम जिले ने लगातार चौथी बार A श्रेणी भी प्राप्त की है।

    ]]>
    Wed, 21 Dec 2022 21:04:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महापौर प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता मयंक जाट सहित 3 अभियुक्तों की जमानत याचिका हाईकोर्ट में स्वीकृत, कल हो सकते हैं रिहा (संशोधित खबर) https://acntimes.com/High-court-accepts-bail-plea-of-3-accused-including-Congress-leader-Mayank-Jat-in-gang-war-case https://acntimes.com/High-court-accepts-bail-plea-of-3-accused-including-Congress-leader-Mayank-Jat-in-gang-war-case एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वर्चस्व के लिए हुई गैंगवार के मामले में जिला न्यायालय द्वारा जेल भेजे गए कांग्रेस नेता मयंक जाट सहित तीन अभियुक्तों को 26 दिन बाद इंदौर हाईकोर्ट से राहत मिली है। जमानत याचिका हाईकोर्ट ने स्वीकार कर तीनों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। शेष अभियुक्त अभी जेल में रहेंगे। इसी तरह दूसरे पक्ष के भाजपा नेता एवं एमआईसी सदस्य भदौरिया सिंह भदौरिया ग्रुप के अभियुक्त भी अभी जेल में हैं।

    नगरीय निकाय चुनाव के दौरान रतलाम से कांग्रेस के टिकट पर महापौर का चुनाव लड़े जिला युवा कांग्रेस व अंबर ग्रुप के मयंक जाट, उजाला ग्रुप से अमित जायसवाल व ऋषि जायसवाल, किशोर चौहान तथा भाजपा नेता यतेन्द्र भारद्वाज व योगेन्द्र की ओर से इंदौर हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी। मयंक जाट की ओर से याचिका एडवोकेट मनु माहेश्वरी द्वारा प्रस्तुत की गई थी। इस पर बुधवार को न्यायमूर्ति सत्येन्द्र कुमार सिंह ने सुनवाई की। उन्होंने मयंक जाट, अमित जायसवाल व ऋषि जायसवाल को जमानत पर रिहा करने का आदेश सुनाया। भाजपा नेता भारद्वाज व एक अन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई अभी नहीं हो सकी है। इस पर आगामी 2 जनवरी 2023 को सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि पांचों अभियुक्त गुरुवार को जेल से रिहा हो सकते हैं। मामले में इसी पक्ष के एक अन्य अभियुक्त भूपेश नेगी की ओर से अभी तक जमानत याचिका प्रस्तुत नहीं हुई है। 

    भदौरिया गुट के 4 अभियुक्ति रहेंगे जेल में

    गैंगवार में दूसरा पक्ष भदौरिया गुट है। इसके चार अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई थी। इनमें भाजपा नेता एवं एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया भी शामिल हैं। ये सभ अभी जेल में हैं। इनकी ओर से अभी तक जमानत को लेकर प्रयास नहीं किया गया है।

    इस मामले में हुई थी सजा

    याद दिला दें कि, एक दशक पूर्व 29 जनवरी 2012 की रात तकरीबन साढ़े 10 बजे शहर के डाट की पुलिया क्षेत्र में शिखा बार के सामने अंबर और भदौरिया गुट में गैंगवार हुई थी। इसमें दोनों पक्ष की ओर से पिस्टल और धारदार हथियारों का उपयोग हुआ था।  में कुल 11 अभियुक्तों को दोष सिद्ध पाते हुए इसी 26 नवंबर को जिला न्यायालय के तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश लक्ष्मण वर्मा सजा सुनाई थी।  करीब दस वर्ष पूर्व हुए एक विवाद के मामले में सजा सुनाई गई थी। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से धारदार हथियारों के साथ पिस्टल से भी फायर किए गए थे। मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने कुल 13 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किए थे जिनमें से आरोपी रीतेश भदौरिया और रमेश सिंधी की प्रकरण के विचारण के दौरान ही मृत्यु हो गई थी।

    ]]>
    Wed, 21 Dec 2022 15:02:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सरकारी विभागों में 5 दिन की वर्किंग व्यवस्था अभी जारी रहेगी, पहले 31 दिसंबर 2022 तक के लिए ही लागू थी व्यवस्था https://acntimes.com/5-days-working-system-will-continue-in-government-departments https://acntimes.com/5-days-working-system-will-continue-in-government-departments मप्र के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र के सरकारी विभागों में लागू सप्ताह में 5 दिन की वर्किंग की व्यवस्था अभी यथावत रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है।

    कोरोना काल में एहतियात के चलते प्रदेश के सरकारी विभागों व दफ्तरों में सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार तक) की वर्किंग की व्यवस्था लागू की गई थी। पूर्व में जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2022 तक के लिए ही लागू की गई थी।

    सामान्य प्रशासन विभाग ने इस व्यवस्था को निरंतर रखने का निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. श्रीनिवास शर्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आगामी आदेश तक सप्ताह में 5 दिन की वर्किंग ही लागू रहेगी। इस आदेश से कर्मचारियों को राहत मिली है।

    ]]>
    Tue, 20 Dec 2022 19:33:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महापौर, निकाय अध्यक्ष व पार्षदों का मानदेय दोगुना होगा, अवैध कॉलोनी काटने वाले जेल भेजे जाएंगे& शिवराज https://acntimes.com/The-honorarium-of-mayor-body-president-and-councilors-will-be-doubled-those-cutting-illegal-colonies-will-go-to-jail-cm-Shivraj https://acntimes.com/The-honorarium-of-mayor-body-president-and-councilors-will-be-doubled-those-cutting-illegal-colonies-will-go-to-jail-cm-Shivraj मप्र के मुख्यमंत्री ने महापौर, नगरीय निकायों के अध्यक्षों और पार्षदों के सम्मेलन में यह ऐलान किया

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रदेश के महापौर, नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों के अध्यक्षों और पार्षदों का मानदेय दोगुना होगा। नगर निगमों को नया भवन निर्माण करने के लिए एक-एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। नई अवैध कॉलोनी काटने वालों को जेल भेजा जाएगा।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये ऐलान सोमवार को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महापौर, अध्यक्ष और पार्षद सम्मेलन में कही। सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित महापौर, सभापति, नगर पालिका और नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों के उन्मुखीकरण और अभिप्रेरण के लिए किया गया। इसमें मंत्री भूपेंद्र सिंह, ओपीएस भदौरिया के अलावा इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सागर, देवास, बुरहानपुर, रतलाम, छिंदवाड़ा, मुरैना, खंडवा, सतना के मेयर मंच पर मौजूद थे। इस दौरान महापौर, नगर पालिका व निगम अध्यक्ष तथा पार्षदों को जीवन में सफलता के मंत्र बताए गए।

    अभी इतना मिल रहा मानदेय जो हो जाएगा दो गुना

    10 लाख से अधिक जनसंख्या के नगर पालिक निगमों में वर्तमान में महापौर को मानदेय 11 हजार, सत्कार भत्ता 2500, अध्यक्ष को मानदेय 9 हजार, सत्कार भत्ता 1400 और पार्षदों को मानदेय प्रतिमाह 6 हजार रुपए मिल रहा है। 10 लाख से कम जनसंख्या वाले नगर पालिक निगमों के महापौर का मानदेय 11 हजार, सत्कार भत्ता 2500, अध्यक्ष को मानदेय 9 हजार, सत्कार भत्ता 1400 और पार्षद को 6 हजार रुपए मानदेय मिल रहा है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष का मानदेय 3 हजार रुपए सत्कार भत्ता 1800, उपाध्यक्ष का मानदेय 2400, सत्कार भत्ता 800 और पार्षद को मानदेय 1800 रुपए मिल रहा है।  नगर परिषद में अध्यक्ष को मानदेय 2400 रुपए, सत्कार भत्ता 1100, उपाध्यक्ष को मानदेय 2100, सत्कार भत्ता 800 और पार्षद को 1400 रुपए मासिक मानदेय वर्तमान में मिलता है। इन सभी के मानदेय और भत्ते अब दो गुने हो जाएंगे।

    सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए दिए जाएंगे 770 करोड़ रुपए

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों की सड़कों के पुर्ननिर्माण के लिये 770 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। नगरीय निकायों में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के रिक्त पदों पर सशक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पद-स्थापना की जाएगी। सफाई कर्मचारियों के लिये समूह बीमा योजना में दुर्घटना जनित मृत्यु पर अब 2 लाख के स्थान पर अब 5 लाख रुपए मिलेंगे। भवन विहीन नव गठित 35 नगरीय निकायों को 1-1 करोड़ रुपए की राशि भवन निर्माण के लिये दी जाएगी। इन्हें अधोसंरचना विकास के लिए भी 80-80 लाख रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री अन्त्योदय दीनदयाल रसोई योजना सभी शहरों में शुरू की जाएगी। अमृत योजना में 12 हजार 800 करोड़ रुपए शहरों में हर घर जल की उपलब्धता और स्वीकृत सीवरेज परियोजनाओं के लिए शुरू किए जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन में 14 शहरों में रोप-वे का निर्माण किया जाएगा। इनमें उज्जैन नगर भी शामिल है, जहाँ यात्री ट्रेन द्वारा रेलवे स्टेशन पहुँचने के बाद आकाश मार्ग से सीधे श्री महाकाल महालोक तक पहुँच सकेंगे। नगरों में सड़कों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात के लिए नए विकल्प अपनाए जाएंगे।

    सीएम बोले - मेयर अध्यक्ष से बड़ी जवाबदारी पार्षद की

    मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि अहंकार मत रखना, विनम्र रहना। अगर जरा भी अहंकार आया तो जनता की नजरों से उतरना शुरू हो जाएंगे। जनता सब समझती है। उन्होंने आगाह किया कि बिना कागज देखे साइन मत करना। नियम देख लें, यही मूलमंत्र है। शिवराज ने कहा जनता काम के लिए सबसे पहले पार्षद के पास जाएगी। इसलिए मेयर और अध्यक्ष से बड़ी जवाबदारी पार्षद की है। मुख्यमंत्री और मंत्री पार्षदों की वजह से ही अच्छा काम कर पाएंगे। इसलिए पार्षद धैर्य न खोएं। हम जनता के सेवक हैं। निराश न हों, उत्साह से भरे रहें।

    ...तो ऐसा करने वाले को भेज दो जेल

    सीएम ने कहा कि यदि बिल्डर नई अवैध कॉलोनी काटे तो उसे तत्काल जेल भेज दो। यदि नियम-प्रक्रिया पूरी नहीं करे तो जेल भेज दो। कोई दिक्कत नहीं हैं इसमें। पुरानी, अवैध कॉलोनियों में कई दिन से लोग घर बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कॉलोनियों को वैध बनाने को लेकर सरल नियम प्रक्रिया बनाकर, उनको वैध करने का काम करेंगे। ताकि मध्यमवर्गीय और निम्न मध्ययमवर्गीय भाई-बहनों को कोई दिक्कत न हो।

    दबंगों से मुक्त कराई 21 हजार एकड़ जमीन पर गरीबों के मकान बनेंगे

    मुख्यमंत्री ने बताया प्रदेश में 21 हजार एकड़ जमीन गुंडों, दबंगों और बदमाशों द्वारा कब्जा कर ली गई थी। इनके डर के कारण लोग आवाज नहीं उठाते हैं। इसे मुक्त कराया गया है। सीएम ने कहा इसमें से शहर में स्थिति जमीन गरीबों के मकान बनाने के लिए दी जाए। अगर कोई अधिकारी समय सीमा में परमिशन नहीं देगा तो उसके खिलाफ रोज जुर्माना किया जाएगा। जुर्माने की राशि उसे दी जाएगी जिसका काम परमिशन नहीं मिलने से लेट हो रहा है।

    सफलता का मंत्र भी बताया

    सीएम ने जीवन में सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों को पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर,  सीने में आग और माथे पर बर्फ रखने वाला मंत्र भी बताया। उन्होंने कहा कि पांव में चक्कर से आशाय है कि रोज लोगों के बीच जाएं। मुंह में शक्कर हो से तात्पर्य है कि सबसे मीठा बोलो, कड़वा नहीं। वैसे भी प्रेम से बोलने में कुछ नहीं लगता और मीठा बोलने से ही काम चल जाता है। सीने में आग रखने का मतलब समझाते हुए कहा कि काम करने की तलब होनी चाहिए। इसमें कोई कसर मत छोड़ना। सीएम ने बताया कि मैं सुबह 6 बजे से काम करना शुरू कर देता हूं। मेरे अंदर काम करने की आग जलती रहती है। यह तड़प सभी लोग अपने अंदर लाएं। उन्होंने कहा कि माथे पर बर्फ रखने का मतलब यह है कि हर परिस्थिति में शांति बनाए रखें।

    प्रदेश के 1761 पार्षद 35 वर्ष से कम उम्र के

    नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि संवेदनशीलता और समस्या निवारण में मुख्यमंत्री ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि 372 निकायों के 6924 वार्डों में से चुनकर आये 1761 पार्षद 35 वर्ष से कम आयु के है। युवा जोश जब जनसेवा में जुटेगा तो प्रदेश के विकास की गति तेजी से बढ़ेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने देश में पहली बार मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय एवं पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्होंने बताया कि 393 निकायों में 7321 वार्डों में से 3452 पार्षद अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्प के कारण ही सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बावजूद प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण सुनिश्चित हुआ है।

    पीएम मोदी आदर्श, सीएम शिवराज बसते हैं हृदय में

    सिंह ने कहा कि नई सोच, अप्रोच, नये उपायों और तकनीकों से स्वयं को अपडेट करना जरूरी है। इस प्रशिक्षण सत्र के बाद आप नए विचारों एवं नई ऊर्जा से भरकर यहाँ से जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास आदर्श के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हृदय में बसने वाले मुख्यमंत्री चौहान हैं। सरकार के नवाचार का ही परिणाम है इंदौर का गोवर्धन प्लांट। मुख्यमंत्री ने जनसेवक के कर्तव्यों के साथ ही प्रकृति सेवा को भी जोड़ लिया है। उन्होंने 23 फरवरी 2021 से अब तक 1852 वृक्ष विभिन्न स्थानों पर लगाएं हैं। वे प्रतिदिन जहाँ भी रहते हैं एक पौधा जरूर लगाते है। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित जन-प्रतिनिधि राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में देवदूत बनकर किया काम

    नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए स्थानीय निकायों के आत्म-निर्भर बनाने और पर्यावरण को सुधारने के मंत्र पर सभी जन-प्रतिनिधियों को अमल करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में देवदूत बनकर कार्य किया है। भदौरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश ने नगरीय विकास की विभिन्न योजनाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

    जनप्रतिनिधि और नगरीय विकास एवं आवास विभाग मिल कर करेगा काम

    प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई ने कहा कि शहर शिक्षा एवं विकास की धुरी बन चुके हैं। शहर के सुनियोजित विकास की चुनौती सामने है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित जन-प्रतिनिधि और विभाग मिल कर कार्य करेंगे और शहरी विकास का नया मॉडल बनाएंगे। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने आभार माना।

    उपलब्धि हासिल करने वाले निकायों को मिला पुरस्कार और सम्मान

    इस दौरान रिकॉर्ड वसूली करने वाली व स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा काम करने वाली निकायों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने राजस्व संग्रहण एवं स्वच्छता में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले नगरीय निकायों को प्रोत्साहन अनुदान और सम्मान प्रदान किए। उन्होंने उल्लेखनीय राजस्व संग्रहण पर 1 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरीय निकाय नर्मदापुरम् को 30 लाख रुपए, मंदसौर को 20 लाख और विदिशा को 15 लाख रुपए का प्रोत्साहन अनुदान दिया। 1 लाख से कम जनसंख्या के नगरीय निकाय राघोगढ़ को 30 लाख शाजापुर को 20 लाख और मैहर को 15 लाख रुपए का प्रोत्साहन अनुदान दिया गया। इसी तरह 25 हजार से अधिक जनसंख्या के नगरीय निकाय महूगांव को 15 लाख 50 हजार, राऊ को 10 लाख और धामनोद, शामगढ़ और मनासा को 5-5 लाख रुपए दिए गए। 25 हजार से कम जनसंख्या के नगरीय निकाय उचेरा को 15 लाख 50 हजार रुपए, बड़कूही को 10 लाख और विरसिंहपुर, खजुराहो तथा बड़ामलहरा को 5-5 लाख रुपए का प्रोत्साहन अनुदान दिया गया।

    इन्हें भी किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड प्राप्त करने वाले नगरीय निकाय इंदौर, भोपाल, उज्जैन, छिन्दवाड़ा, मुंगावली, खुरई, खजुराहो, महू कैंट, औबेदुल्लागंज, फूपकलां, पेटलावद, बड़ौनी, भिण्ड, बीना, इटावा, मलाजखण्ड, लवकुश नगर, बुधनी और तेंदूखेड़ा को सम्मानित किया।

    इस पर भी हुई चर्चा

    • शहरीकरण की इन चुनौतियों पर हुई चर्चा
    • प्रशिक्षण-कार्यशाला में मुख्यमंत्री अधो-संरचना।
    • मुख्यमंत्री पेयजल योजना।
    • AMRUT 2.0 प्रोजेक्ट।
    • दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन।
    • ई-नगरपालिका योजना।
    • स्व-चलित भवन अनुज्ञा प्रणाली।
    • जीआईएस।
    • लेखा प्रणाली।
    • अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण।
    • कॉलोनाइजर के लिए स्टेट लेवल के लाइसेंस की व्यवस्था।
    • स्वच्छ भारत अभियान।
    • पर्यावरण प्रदूषण।
    • तेजी से बढ़ते शहरीकरण की चुनौतियां।
    • आजीविका मिशन के स्व–सहायता समूहों के उत्पाद का प्रदर्शन।
    • स्वच्छता उपयोगी उपकरण (स्वीपिंग मशीन, स्ल्ज सक्शन मशीन, ब्रूमर मशीन) का प्रदर्शन।
    • पोर्टेबल सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का प्रदर्शन।
    • सोन चिरैया मेला और विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन।
    • स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों और उल्लेखनीय राजस्व वसूली करने वाले निकायों को पुरस्कृत किया।
    ]]>
    Mon, 19 Dec 2022 17:43:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बच्चों के स्वास्थ, शिक्षा व  पोषण के अधिकारों के हनन पर लिखें पत्रकार क्योंकि कलम की ताकत बदल सकती है& सोनाली नरगुंदे https://acntimes.com/Journalist-should-write-on-the-violation-of-childrens-rights-to-health-education-and-nutrition-Sonali-Nargunde https://acntimes.com/Journalist-should-write-on-the-violation-of-childrens-rights-to-health-education-and-nutrition-Sonali-Nargunde देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की अध्य्यनशाला और रतलाम प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुई कार्यशाला

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  छोटे बच्चों को स्वास्थ, शिक्षा और पोषण का जन्मसिद्ध अधिकार है। अगर हमारे आसपास कहीं कोई बच्चा इनसे वंचित होता दिखे तो हम अपनी कलम की ताकत से उसे उजागर कर समाज में छोटा सा सही, लेकिन बदलाव ला सकते हैं। आजादी के पहले से कलम की ताकत देश की तस्वीर बदलती आई है।

    यह बात देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्य्यनशाला की विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली नरगुंदे ने कही। वे अध्य्यनशाला और रतलाम प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार दोपहर स्थानीय होटल श्रीजी पैलेस में पत्रकारों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। विषय ‘बाल अधिकार और संरक्षण’ था। इसमें इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीकांत पंडित व मुकेश तिवारी ने भी शिरकत की। डॉ. नरगुंदे ने कहा कि आज के जमाने में सोशल मीडिया बड़ा इंफ्लुएंजर हैं। अखबार लोग खबर जानने और टीवी मनोरंजन के लिए देख रहे हैं। ऐसे में पत्रकार सोशल मीडिया पर जो लिखते हैं, वह भी महत्वपूर्ण हो गया है।

    पत्रकार की लिखी 4 लाइनों से भी बदलता है समाज- पंडित

    प्रमुख वक्ता पंडित ने कहा कि कोई भी पत्रकार चाहे अखबार, समाचार चैनल या पोर्टल या सोशल मीडिया पर बच्चों के खराब मध्याह्न भोजन, उनके स्वास्थ या शिक्षा नहीं मिलने के कारणों या किसी भी प्रकार से उनकी मदद हो सके, ऐसी खबरें अवश्य लिखें तो उसका असर जरूर होता है। पत्रकार की लिखी 4 लाइनों में भी किसी भी मुद्दे को उठाने का सबसे बड़ा माद्दा होता है।

    जिस बारे में लिख रहे हैं उसकी जानकारी हो- तिवारी

    दूसरे प्रमुख वक्ता तिवारी ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के लिए काम करना बेहद जरूरी है। आज भी बड़ा तबका वंचित है। इनके पिछड़ने से पूरा देश पिछड़ता है। पत्रकार के लिए जरूरी है कि उन्हें जिस बात को वे लिख रहे हैं, उसके कानून, संविधान के बिंदु, योजनाओं की जानकारी हो, ताकि उनकी लेखनी ठोस परिणाम ला सके।

    रतलाम की पत्रकारिता हमेशा रही समर्पित

    स्वागत उद्बोधन रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से समय-समय पर पत्रकारों को निश्चित ही नए कानून, लेखन की शैली और कई नई बातें सीखने को मिलती हैं। यह पत्रकारिता के साथ व्यक्तिगत जीवन में भी बेहतरी लाती हैं। उन्होंने कहा कि रतलाम देश की पहली महिला पत्रकार हेमंत कुमारी चौधरी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे गोपाल सिंह नेपाली जैसे लोगों की कार्यस्थली रहा है। यहां की पत्रकारिता सामाजिक मुद्दों के लिए समर्पित रही है।

    कार्यशाला में रहे उपस्थित

    कार्यशाला में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन, आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक, वरिष्ठ पत्रकार तुषार कोठारी, नीरज शुक्ला, नरेंद्र जोशी, अरुण त्रिपाठी, नीरज बरमेचा, असीमराज पाण्डेय, केके शर्मा, विमल कटारिया, निलेश बाफना, राजेश पोरवाल, महेश पुरोहित, शुभ दशोत्तर, सिकंदर पटेल, अशोक शर्मा, जितेंद्र सिंह सोलंकी, सुधीर जैन, किशोर जोशी, प्रदीप नागौरा, अनवर कादरी, अदिति मिश्रा, रिया पोरवाल, डॉ. मोहन परमार, नामली के हरीश चौहान, रमेश गोयल, नंदकिशोर दड़िंग आदि मौजूद थे।

    ]]>
    Sun, 18 Dec 2022 23:40:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कौन है यह युवती ? जिसने MP के उद्योग मंत्री के लिए कहे अपशब्द, उन्हें रेपिस्ट भी कह दिया, बोली& मंत्री होगा आपका, मेरे तो पैर छू लेगा https://acntimes.com/The-girl-said-abusive-words-for-MPs-industry-minister-also-called-rapist-video-viral https://acntimes.com/The-girl-said-abusive-words-for-MPs-industry-minister-also-called-rapist-video-viral वीडियो हो रहा वायरल, धार जिले के बदनावर के एक होटल का बताया जा रहा मामला

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती एक होटल में हंगामा करती नजर आ रही है। उसने मप्र के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के लिए अपशब्द कहे। युवती ने मंत्री को रेपिस्ट तक कह दिया। मंत्री समर्थकों के आपत्ति जताने पर उसका कहना था कि “आपका मंत्री मेरे पैर भी छुएगा।”

    वायरल वीडियो धार जिले के बदवावर के प्राचीश्री रिसॉर्ट का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक युवती यहां रिसॉर्ट के मैनेजर की सहमति के बिना रुकी थी। जानकारी मिलने पर मैनेजर ने उससे आईडी प्रूफ मांगा तो वह भड़क गई। उसने मप्र के उद्योग मंत्री एवं विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से अपने संबंधों का हवाला दे दिया।  उसका कहना था कि- ‘आपका होटल है, तो उस समय आप आईडी नहीं मांग रहे थे। मैंने कितनी बार बोला, ऑनर को भेजिए। हम आपके रिसॉर्ट में आने तक नहीं वाले थे लेकिन राजवर्धन ने बोला। राजवर्धन अब भी बोलेगा। चलिए, मेरे साथ। मंत्री महोदय को अभी मैं लेकर आती हूं, रुक जाओ, रोएगा।’

    इस बार नहीं मिलेगा टिकट, हम यहां बर्बाद करने आए हैं

    इस हंगामे का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसमें वह कह रही है हैलो ! मंत्री महोदय होगा आपका। आपका मंत्री कौन है, पता है, आपको ? रेपिस्ट है।’ उसने एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि- ‘पता है, ये कौन है ? मंत्री महोदय इनसे बहुत नीचे है। मंत्री महोदय पैर छू लेंगे। मेरे साथ चलो, देख लेना, वो मेरे भी पैर छू लेंगे। इस बार वोट नहीं देगा, इस बार टिकट भी नहीं मिलेगा, इतना मैं गारंटी उठाती हूं। युवती ने यह भी कहा कि- ‘अब मैं यहीं रहुंगी और दिखाऊंगी राजा साहब को। हम आए ही हैं उसको बर्बाद करने।’

    पहले जताते रहे आपत्ति, मोबाइल पर कुछ दिखाया तो चुप हो गए

    वीडियो में युवती द्वारा मंत्री के विरुद्ध कहे गए अपशब्दों पर कुछ लोग विरोध भी जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि- दत्तीगांव हमारे सम्माननीय विधायक और मंत्री हैं। हमारे राजा हैं। उनके विरुद्ध इस तरह अपशब्ध नहीं कह सकतीं। इस पर युवती ने आपत्ति लेने वालों को अपने मोबाइल फोन पर कुछ दिखाया और पूछा कि- यही हैं आपके मंत्री ? यह देखने के बाद आपत्ति लेने वाले चुप हो गए।

    ...और यह बात भी आई सामने

    बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो साक्षी पांडेय के नाम से वायरल किया गया था। इसके चलते साक्षी पांडेय ने पत्र लिख कर और अपने ट्विटर हैंडल पर उक्त वीडियो को झूठा करार दिया है। साक्षी ने कहा है कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसे उनके नाम से वायरल किया गया जो सही नहीं है।

    साक्षी ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा है कि वायरल वीडियो उनकी व उनके परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने वीडियो वायरल करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। 

    वायरल वीडियो और युवती के आरोपों को लेकर उद्योग मंत्री दत्तीगांव से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। अभी तक इस बारे में उनका कोई अधिकृत बयान भी नहीं आया है। उनके समर्थकों की मानें तो यह विरोधियों की मंत्री की छवि बिगाड़ने की कोई साजिश भी हो सकती है।  

    ]]>
    Thu, 15 Dec 2022 22:12:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इस चेहरे की खुशी व आंखों की चमक खास है, क्योंकि... अपनेपन का स्पर्श और कंधे पर संवेदना का हाथ है, देखिए, संवेदनशीलता की तस्वीरें व वीडियो... https://acntimes.com/The-sensitivity-of-this-IAS-officer-of-MP-is-being-discussed https://acntimes.com/The-sensitivity-of-this-IAS-officer-of-MP-is-being-discussed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कहतें हैं कि बुढ़ापा मुसीबतें लेकर आता है लेकिन इन बुजुर्ग के चेहरे की खुशी और आंखों की चमक इस धारणा के उलट है। दरअसल, यह खुशी और आंखों की चमक अपनेपन और संवेदनाओं के स्पर्श का अहसास है। आप भी अपने आसपास ऐसी ही संवेदनाओं को महसूस कीजिए और इसी तरह खुलकर खुशी का इजहार कीजिए।

    संवेदनाओं के स्पर्श के व्यापक असर वाली यह तस्वीर है रतलाम जिले के आदिवासी बहुल विकासखंड के बेड़दा की। हमने हमेशा लोगों को यह कहते हुए सुना है कि किसी का संवेदनशील दिखना उतना मायने नहीं रखता जितना कि संवेदनशील होना और उसका अहसास होना है। तस्वीर में इस बूढ़े चेहरे पर नजर आ रही खुशी भी इस बात की गवाही देती है कि कंधे पर रखा हाथ सिर्फ एक बड़े अफसर का नहीं, बल्कि संवेदनाओं का अहसास कराने वाले अपनेपन का स्पर्श है।

    व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरस्त रखना प्रशासनिक अफसरों की जिम्मेदारी है। अपनी इसी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी इन दिनों अपना ज्यादातर समय फील्ड में गुजार रहे हैं। बुधवार को वे आदिवासी अंचल के बेड़दा गांव पहुंचे थे। यहां भी उनके संवेदनशील होने की कुछ तस्वीरें सामने आईं। यहां उन्होंने चौपाल का आयोजन किया। इसमें सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद पंचायत सैलाना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा ग्रामवासी शामिल हुए।

    मोटरसाइकिल से तय किया आदिवासी अंचल का पथरीला रास्ता

    इस दौरान उन्हें जमुनिया तालाब से संबंधित शिकायत मिलने पर वे शासकीय अमले के साथ तालाब की ओर चल पड़े। रास्ता पथरीला और खराब होने से वे अपना चारपहिया वाहन वहीं छोड़ मोटरसाइकिल पर बैठकर ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। परीक्षण के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

    बच्चों ने दिए सवालों के जवाब तो शाबासी के साथ चॉकलेट भी बांटी

    कलेक्टर सूर्यवंशी ने स्थानीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया। यहां बच्चों से गणित और विज्ञान के सवाल पूंछे। बच्चों ने ठीक जबाब दिए तो कलेक्टर ने शाबासी देते हुए बच्चों को इनाम स्वरूप चॉकलेट बांटी।

    वे शासकीय राशन दुकान का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया। उपस्थित ग्रामीणों से राशन वितरण की जानकारी ली। ग्रामीणों ने समय पर खाद्यान सामग्री मिलने की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बहुत ही अपनेपन से एक बुजुर्ग के कंधे पर हाथ रखा तो उनका चेहरा खुशी से खिल गया और आंखें चमक उठीं।

    डॉक्टर और अधिकारियों की उपस्थित पर पूछे सवाल

    भ्रमण के दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी ने ग्रामीणों को पेसा नियम के तहत जमीन के अधिकार, जल के अधिकार, जंगल के अधिकार, श्रमिकों के अधिकार, स्थानीय संस्थाओं-पंरपराओं और संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत आने वाली सभी पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, नामान्तरण, बटवारा, पोषण आहार वितरण आदि के बारे में भी बताया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से पूछा कि क्षेत्र में डॉक्टर, एवीएफओ, पंचायत सचिव, सुपरवाइजर आदि रोज पंचायत में उपस्थित होते हैं या नहीं। ग्रामीणों से इस मामले में सरात्मक जवाब मिले।

    ग्रामीणों ने बताई वोल्टेज की समस्या

    ग्रामीणों ने कम वोल्टेज आने की समस्या कलेक्टर को बताई। इस पर कलेक्टर ने बिजली वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को तत्काल समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम के आंगनवाड़ी की जांच की गई बच्चों को उपहार वितरित किए, नामांकित बच्चों और उपस्थित बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली गई। महिला बाल विकास अधिकारी को आंगनवाड़ी में रंग-रोगन करने के निर्देश दिए।

    ]]>
    Wed, 14 Dec 2022 22:28:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्राथमिक शिक्षक के 18527 पदों पर भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक जारी होगी अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की सूची https://acntimes.com/primary-teacher-recruitment-update https://acntimes.com/primary-teacher-recruitment-update एसीएन टाइम्स @ भोपाल  प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया जारी है। 18 हजार 527 के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की सूची 30 दिसंबर को जारी की जाएगी। 

     प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 के तहत भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर 2022 को शुरू हो चुकी है। प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 7,429 एवं जनजातीय कार्य विभाग के 11,098 पद पर संयुक्त काउंसलिंग से नियोजन किए जाने हैं। आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने बताया प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2022-23 के लिए अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रस्तावित सूची 30 दिसंबर, 2022 तक पोर्टल पर अपलोड होगी। अद्यतन जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल trc.mponline.gov.in सतत देख सकते हैं।

    इस ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग), सेवा शर्ते एवं भर्ती नियम 2018 और इन नियमों में समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसरण में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विस्तृत विवरण नियम, निर्देश, प्रक्रिया, रिक्तियाँ, आरक्षण अर्हता आदि स्पष्ट की जा चुकी है। इसका विवरण एम. पी. ऑनलाइन पोर्टल https://trc.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।

    ]]>
    Mon, 12 Dec 2022 02:19:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रीवा में 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं व MP की पहली 2.28 किमी लंबी 6 लेन दोहरी सुरंग का उद्घाटन किया https://acntimes.com/Inauguration-of-7-National-Highway-projects-and-MPs-first-6-lane-double-tunnel-in-Rewa https://acntimes.com/Inauguration-of-7-National-Highway-projects-and-MPs-first-6-lane-double-tunnel-in-Rewa एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली / भोपाल । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने मध्य प्रदेश के रीवा में 204 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 2,444 करोड़ रुपए की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने MP की पहली 1600 करोड़ रुपए की लागत वाली 2.28 किमी लंबे 6 लेन की दोहरी सुरंग का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव, रीवा से सांसद  जनार्दन मिश्रा, सीधी से सांसद रीति पाठक, सांसद गणेश सिंह, मध्य प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री एवं सभी सांसद-विधायक तथा अधिकारी मौजूद थे।

    मंत्री गडकरी ने इस मौके पर कहा कि चुरहट सुरंग और बाईपास बनने से रीवा से सीधी के बीच की दूरी 7 किलोमीटर कम हो गई है। अब यह सफर ढाई घंटे के बजाय 45 मिनट में ही पूरा किया जा सकेगा। इसके साथ ही मोहनिया घाट को पार करने में 45 मिनट के स्थान पर अब सिर्फ 4 मिनट का समय ही लगेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुरंग के निर्माण से रीवा-सीधी खंड में वाहनों की आवाजाही में सुविधा होगी और सफेद बाघों एवं अन्य जंगली जानवरों तथा पूरे वन पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा की जा सकेगी। देवतालाब-नईगढ़ी सड़क के बनने से रीवा जिले का प्रयागराज और वाराणसी तक आवागमन आसान हो जाएगा।

    40 मिनट में पूरा होगा सतना से रीवा का सफर

    नितिन गडकरी ने कहा कि सतना-बेला चार-लेन सड़क के निर्माण से इस क्षेत्र में कोयला, सीमेंट और हीरा उद्योगों के लिए कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के तैयार हो जाने के बाद सतना से रीवा तक का सफर 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा और झांसी, ओरछा, खजुराहो, पन्ना तथा सतना जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक पहुंचना सरल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों और अन्य छोटे उद्यमियों की बाजार तक सुविधापूर्ण पहुंच सुनिश्चित होगी जिससे समय व ईंधन की बचत होगी।

    रीवा-सीधी सड़क फोरलेन बनेगी

    इस अवसर पर गडकरी ने रीवा-सीधी सड़क को चर लेन करने की मांग को स्वीकृति प्रदान करते हुए इसे चौड़ा करने की घोषणा की।  उन्होंने रीवा के 19 किलोमीटर लंबे 2 लेन बायपास को 4 लेन का करने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि इस बाइपास के चौड़ा होने से सतना से चोरहाट होते हुए प्रयागराज-वाराणसी का बेहतर सड़क संपर्क बहाल हो जाएगा।

    यह सुरंग है खास, आग से बचाव व कैमरा सहित कई सुविधाएं भी

    नितिन गडकरी ने आज रीवा में मध्य प्रदेश की पहली 1600 करोड़ रुपए की लागत से 2.28 किलोमीटर लंबी 6-लेन वाली दोहरी सुरंग और 13 किलोमीटर 4-लेन बाईपास का भी उद्घाटन किया। एनएटीएम पद्धति से बनी यह दोहरी सुरंग 300 मीटर में एक-दूसरे से मिलती है, जिससे यातायात में कोई बाधा नहीं आएगी। मोहनिया घाटी में घुमावदार मोड़ होने की वजह से वाहनों के चलने में अधिक समय लगने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी, जो इस सुरंग के बनने के साथ ही समाप्त हो गई है। इस सुरंग में 200 मीटर की दूरी पर एग्जॉस्ट फैन, ऑप्टिकल फाइबर लीनियर आईटी डिटेक्शन प्रणाली, आग से बचाव का सिस्टम, कंट्रोल रूम, कैमरा और फोन सेवा जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

    भारत का पहला कृत्रिम जलसेतु

    यहां पर भारत का पहला कृत्रिम जल सेतु है, जिसके नीचे सुरंग और ऊपर बाणसागर नहर है तथा इसके ऊपर पहले की सड़क भी बनी हुई है। इस सुरंग में एक बड़ा और एक छोटा पुल, एक आरओबी, एक ओवरपास, एक अंडरपास, 4 नहर क्रॉसिंग, 11 बॉक्स पुलिया और 20 पुलिया का निर्माण किया गया है।

    ]]>
    Sat, 10 Dec 2022 23:48:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    किसान गौरव सम्मेलन : किसानों को आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा : मुख्यमंत्री चौहान https://acntimes.com/Farmers-will-be-provided-training-in-modern-agriculture-Chief-Minister-Chouhan https://acntimes.com/Farmers-will-be-provided-training-in-modern-agriculture-Chief-Minister-Chouhan प्रदर्शनियों से मिलेगी किसानों को नवीनतम कृषि उपकरणों की जानकारी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। विशेष प्रदर्शनियों से नवीनतम कृषि उपकरण और अद्यतन तकनीक से किसानों को अवगत करवाया जाएगा। किसानों के कल्याण के अधिकतम कार्य कैसे किए जाएँ, इसके लिए निरंतर चिंतन चल रहा है। कृषक कल्याण प्राथमिकता है। इस कार्य में मुझे किसानों का सहयोग भी चाहिए।

    मुख्यमंत्री चौहान किसान गौरव सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में प्रदेश के जिलों से आए किसान बंधुओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में ऐसी बड़ी प्रदर्शनियाँ भी लगाई जाएंगी, जिनमें आधुनिकतम कृषि उपकरणों का प्रदर्शन होगा। इनके अवलोकन से किसान प्रशिक्षित होंगे और कृषि कार्य को आसान बना सकेंगे। किसान बंधु नई कृषि तकनीक की जानकारी लेकर ''आम के आम गुठलियों के दाम'' सिद्धांत पर अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। चौहान ने कहा कि आधुनिक खेती का प्रशिक्षण भी किसानों को मिलना चाहिए। प्रदेश में प्राकृतिक कृषि को अपनाने में भी किसान रुचि व्यक्त कर रहे हैं। प्रदेश में किसानों से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जा रहा है। इस सिलसिले में ऐसे कृषक परिवार, जिनके पास बाप-दादा के जमाने से एक या दो एकड़ राजस्व भूमि है और जिसमें वे कृषि कर रहे हैं तथा वे सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के हैं, उनके पुराने प्रकरण में पट्टा देने पर विचार किया जाएगा।

    पूर्व सरकार ने बंद किया था ट्रांसफार्म के लिए अनुदान, हम फिर शुरू करेंगे

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ट्रांसफार्मर के लिए अनुदान की योजना पूर्व सरकार ने बंद कर दी थी जिसे पुनः प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना भी प्रारंभ होगी। इसके अलावा कपिलधारा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन होगा। किसानों के सुझाव पर आगामी बजट में किसानों के लिए आवश्यक राशि के प्रावधान होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित के लिए मध्यप्रदेश में निरंतर कार्य किया गया है। अंग्रेज और नवाबों के शासन और पूर्व की सरकारों के प्रयासों को मिला कर वर्ष 2003 तक प्रदेश में सिर्फ 7 लाख 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ही सिंचाई क्षमता विकसित हुई थी, वर्तमान में सिंचाई क्षमता बढ़ कर 45 लाख हेक्टेयर हो गई है। अब इसे 65 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य है। प्रदेश के प्रत्येक इलाके में सिंचाई योजनाएँ लागू हैं। सिंचाई क्षमता के विस्तार का कार्य लगातार किया जा रहा है प्रधानमंत्री किसान निधि के साथ मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की राशि भी किसानों को दी जा रही है। उन्हें कार्यक्रम कर लाभान्वित किया जा रहा है।

    पूर्व सरकार ने ब्याज माफी की घोषणा की, किया कुछ नहीं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने ब्याज माफी की घोषणा की थी लेकिन किया कुछ नहीं। अब राज्य शासन ने कर्ज के ब्याज की राशि को माफ करने का निर्णय लिया है। किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलवाना राज्य सरकार का लक्ष्य है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसानों को समारोहपूर्वक राशि अंतरित की जाएगी। बिजली की सब्सिडी पर बड़ी राशि राज्य सरकार खर्च कर रही है। इसकी निरंतर मॉनीटरिंग की जाती है।

    किसान भ्रमण करें और सिंचाई कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखें

    प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसान बंधु भी योजनाओं के अमल में कहीं गड़बड़ हो तो उसकी जानकारी से अवगत करवाएँ। किसान सिंचाई योजनाओं को देखने जाएँ। यह देखें कि नहरों की मरम्मत हो रही है या नहीं। खेतों में टेल एंड तक पानी पहुँचे, यह हम सभी का कर्त्तव्य है। किसानों को पर्याप्त पानी मिले, इसे सुनिश्चित करें। प्रदेश के बांधों में पर्याप्त जल राशि मौजूद है। काफी बड़े बजट को खर्च कर योजनाएँ बन रही हैं। सिंचाई के लिए पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं। किसान बंधु क्षेत्र का भ्रमण कर सिंचाई संबंधी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। सिंचाई से जुड़े निर्माणाधीन कार्यों पर निगाह रखें।

    किसानों की समस्या हल करने के लिए लगेंगे शिविर

    प्रदेश के मुखिया चौहान ने कहा कि किसान बंधु राजस्व संबंधी समस्याओं को हल करने में भी सहयोग करें। किसानों से संबंधित कार्यों को हल करने के लिए आगामी वर्ष शिविर लगाए जाएंगे। किसान संगठनों के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में जिलों में शिविर प्रारंभ होने के बाद एक माह में सभी समस्याओं को हल करने का कार्य करें। मुख्यमंत्री श्रीचौहान ने आह्वान किया कि शिविर प्रारंभ होने पर किसानों की भागीदारी से अभियान के तौर पर इस कार्य को किया जाएगा।

    सेवा कार्य से मिलता है पुण्य

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शामिल खाता बँटवारा और नामांतरण आदि से संबंधित कार्यों को किसान संगठन के सदस्यों के सहयोग से प्राथमिकता से निपटाया जाए। किसान की टीम यह भी वर्कआउट करे कि ऐसे कौन से कार्य हैं जिन्हें तत्काल करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा कार्य से कर्त्तव्य निर्वहन भी होता है और पुण्य भी मिलता है। दूसरों की जिंदगी बेहतर बना पाएँ तभी हमारा कर्त्तव्य पूरा होगा। ऐसी समस्याओं को बिना विलंब हल करने से किसान वर्ग को अधिक से अधिक फायदा दिलवाना और छोटी-मोटी परेशानियों से बचाना आसान हो जाता है।

    पीएम व राज्य सरकार की योजनाएं ढंग से लोगों तक पहुंचे

    मुख्यमंत्री बोले कि किसान संगठन द्वारा जले ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य में भी दायित्व निर्वहन किया जाए। संगठन के सदस्य इस दिशा में सजग रहें और ट्रांसफार्मर से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखें। किसान संगठन तभी उपयोगी और प्रासंगिक हैं जब किसानों के हित में वे काम आएँ। इससे बड़ी संतोष की कोई बात नहीं होती है कि हम दिल से लोगों की सेवा करें और किसान बंधुओं के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का कार्य करें। तभी हमारा जीवन सार्थक होगा। प्रधानमंत्री जी और राज्य सरकार की योजनाएँ ढंग से लोगों तक पहुँचें। गड़बड़ी हो तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाए।

    मुख्यमंत्री चौहान किसानों के समर्थक- दर्शन सिंह

    किसान संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदेश के किसान प्राकृतिक खेती के लिए आगे आ रहे हैं। गोपालन को महत्व दे रहे हैं। मध्यप्रदेश को 7 कृषि कर्मण अवॉर्ड मिले हैं। किसान संगठन मध्यप्रदेश की कृषि उपलब्धियों को बढ़ाने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री चौहान किसानों के समर्थक हैं। जैत ग्राम के एक किसान को निरंतर मुख्यमंत्री के रूप में देख कर किसान हर्षित हैं। ग्राम चौपाल लगा कर किसान वर्ग की समस्याएँ हल करने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में किसान संगठन की वेबसाइट का लोकार्पण किया, जिसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कृषक कल्याण योजनाओं का विस्तृत उल्लेख है। मुख्यमंत्री चौहान ने गुलाब की पंखुड़ियों से आमंत्रित किसानों का स्वागत किया। 

    किसानों के नाम पर होते हैं पब्लिसिटी स्टंट- कमल नाथ

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमल नाथ ने किसान गौरव सम्मेलन को पलब्लिसिटी स्टंट निरूपित किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के नाम पर रोज कोई न कोई पब्लिसिटी स्टंट करते हैं।

    ]]>
    Sat, 10 Dec 2022 00:20:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    स्वामी विवेकानंद का जन्म&दिवस 12 जनवरी को मनेगा, पूरे प्रदेश में एक समय पर होंगे सामूहिक सूर्य नमस्कार https://acntimes.com/Surya-Namaskar-will-be-organized-on-the-birthday-of-Swami-Vivekananda https://acntimes.com/Surya-Namaskar-will-be-organized-on-the-birthday-of-Swami-Vivekananda एसीएन टाइम्स @ भोपाल  राज्य शासन द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस को प्रति वर्ष युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी अनुक्रम में 12 जनवरी को प्रदेश के सभी विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षा संस्था, पंचायत और आश्रम-शालाओं आदि सुबह 9.00  से 10.30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा। कार्यक्रम एक साथ एक समय पर होंगे। 

    सूर्य नमस्कार में में राष्ट्र-गीत तथा मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। इसके बाद सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम होगा। कार्यक्रम में रेडियो से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिकॉर्डेड संदेश का प्रसारण किया जाएगा। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ, एक समय और एक संकेत पर किया जाएगा। इसमें किसी भी संस्था, छात्र एवं छात्रा का भाग लेना पूर्णत: स्वैच्छिक होगा। सूर्य नमस्कार में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के तथा महाविद्यालयीन विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। प्राथमिक शाला में कक्षा एक से पाँच तक के बच्चे सूर्य नमस्कार में दर्शक के रूप में उपस्थित हो सकेंगे।

    स्वयंसेवी संगठन व नागरिकों की सहभागिता के होंगे प्रयास

    सूर्य नमस्कार में स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों की सहभागिता के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। जिला स्तर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। यह  जिला स्तर पर कार्य-योजना तैयार करेगी। अशासकीय शिक्षण संस्थाओं, पालक शिक्षक संघ, विभिन्न योग संस्थाओं, स्थानीय खेल क्लब, सेवानिवृत्त सैनिक, मॉर्निग क्लब, व्यायामशाला, हेल्थ क्लब, पंचायत, सहकारी संस्थाओं, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कृत प्रतिभाओं, भोज विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा केंद्र, नगर एवं ग्राम सुरक्षा समितियों की सहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, महापौर, अध्यक्ष एवं सदस्य जिला एवं जनपद पंचायत, अध्यक्ष एवं सदस्य नगर पालिका एवं नगर पंचायत और अन्य जन-प्रतिनिधियों से शामिल होने के लिए अनुरोध किए जाने का निर्देश कलेक्टर्स को दिया गया है।

    ]]>
    Fri, 09 Dec 2022 23:40:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नगरों के विकास पर 20 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे, श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर श्री महाकाल लोक जैसा विकिसित होगा : सीएम चौहान https://acntimes.com/Shree-Pashupatinath-temple-complex-will-be-developed-like-Shree-Mahakal-Lok-CM-Chouhan https://acntimes.com/Shree-Pashupatinath-temple-complex-will-be-developed-like-Shree-Mahakal-Lok-CM-Chouhan मंदसौर गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री ने 1500 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया

    एसीएन टाइम्ल @ मंदसौर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में ग्रामों की तरह नगरों के विकास की सम्पूर्ण रूपरेखा बन रही है। हाल ही में हुए पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन की तरह नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। प्रदेश के नगरों के विकास पर लगभग 20 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण में महाकाल लोक की तरह परिसर विकसित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार को यहां मंदसौर गौरव दिवस समारोह में शामिल होने आए थे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा सभी 413 नगरों में पुरानी अवैध कॉलोनियों को नाममात्र की राशि लेकर वैध किया जाएगा। मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना में पात्र व्यक्तियों को पट्टे दिए जाएंगे। नियम और प्रक्रिया जनता की सहूलियत के लिए है, काम रोकने के लिए नहीं। जनता के कार्य बिना किसी रुकावट के किए जाएं। किसानों को खाद वितरण के लिए अधिक केन्द्र बनाए जाएं। जो किसान डिफाल्टर हैं, उन्हें भी नकद राशि देने पर सोसायटी कार्यालय से खाद दिया जाए।

    शिवना शुद्धिकरण पर खर्च होंगे 28.91 करोड़ रुपए

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सम्राट यशोवर्द्धन ने मंदसौर और मालवा के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है। वे वीर और पराक्रमी थे। उन्होंने विदेशी आक्रांता हूणों को परास्त किया था। उनके नाम पर मंदसौर गौरव दिवस मनाया जाना हम सबके लिये गौरव का विषय है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री महाकाल लोक उज्जैन की तरह ही पशुपतिनाथ मंदिर के पास भी भव्य परिसर विकसित किया जायेगा। श्री पशुपतिनाथ मंदिर के विकास में बाबू शिवदास अग्रवाल, प्रतीकानंद महाराज और मस्तराम महाराज का अमूल्य योगदान रहा। मंदसौर में शिवना नदी के शुद्धिकरण पर 28 करोड़ 91 लाख रुपए व्यय होंगे। गाँधी सागर समूह जल-प्रदाय योजना से मंदसौर जिले के 629 गाँव और रतलाम जिले के 191 गाँव में पाइप लाइन से घर तक नल से जल पहुँचाया जाएगा।

    12वीं में 75 फीसदी अंक या अधिक लाने वालों को दे रहे लैपटॉप

    चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में मंदसौर जिले में विभिन्न योजनाओं के 1 लाख 10 हजार हितग्राहियों का चयन किया गया है। इन्हें स्वीकृति-पत्र शीघ्र वितरित किए जाएंगे। मंदसौर में 34 करोड़ रुपए की लागत से सीएम राइज स्कूल बनाया जा रहा है जो निजी स्कूलों से बेहतर होगा। यहाँ विश्व स्तरीय शिक्षा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में प्रारंभ की गई है। बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत एवं अधिक अंक लाने वालों को लेपटॉप दिए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार भर रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को पर्यावरण बचाने, शुभ अवसरों पर पौधे लगाने, पानी बचाने, हर बच्चे को स्कूल भिजवाने और गाँव-शहर का नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।

    मंदसौर अद्भुत, कचौरी लेजाकर हेलीकॉप्टर में खाऊंगा

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मंदसौर सचमुच अद्भुत नगर है। जहाँ एक ओर यहाँ भगवान पशुपति नाथ का मंदिर है, वहीं यह नगर सम्राट यशोवर्धन जैसे शूर और वीर के नाम से जाना जाता है। आज उनकी प्रतिमा का यहाँ लोकार्पण हुआ है। प्रतिमा निर्माण और स्थापना से जुड़े सभी लोगों को मैं बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदसौर के व्यंजन भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। यहाँ का नमकीन, दाल बाटी, अफीम की भाजी, लहसुन की चटनी, गुप्ता जी की कचौरी, पोस्ता दाने का हलुआ, नलवाय का लच्छा पा, भजिये की दुकान और पाव बड़े काफी फेमस हैं। आज मैं अपने साथ यहाँ की कचौरी ले जाऊँगा और हेलीकॉप्टर में खाऊँगा।

    किया सम्मान, सम्राट यशोवर्धन की प्रतिमा का अनावरण भी किया

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ही 1500 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मंदसौर के विकास में अमूल्य योगदान देने वाली हस्तियों निर्मला कनोसिया, अनामिका जैन और डॉ. विजयशंकर मिश्र को शॉल-श्रीफल, स्मृति-चिन्ह और प्रशंसा-पत्र प्रदान कर "दशपुर रत्न'' से सम्मानित किया।

    इससे पूर्व उन्होंने तेलिया तालाब के पास मंदसौर के गौरव सम्राट यशोवर्द्धन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने वर्चुअल माध्यम से मोहनानगर परिषद की प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों मीना बाई, हनुमना के प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही संगमलाल और बालाघाट के प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राही अनिल कुमार से संवाद कर शुभकामनाएँ दी।

    मंदसौर गौरव दिवस पर दी अनेक सौगातें

    मुख्यमंत्री चौहान ने मंदसौर के गौरव दिवस पर 1512 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों के खाते में आवास निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपए की किश्त का सिंगल क्लिक से अंतरण की। साथ ही इसी योजना में 50 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश और 51 हजार हितग्राहियों के आवासों का भूमि-पूजन किया।

    मुख्यमंत्री ने आवास योजना के 5 हितग्राहियों को उनके आवास की चाबी सौंपी। पीएम स्वनिधि योजना के प्रथम चरण के डेढ़ लाख हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपए, द्वितीय चरण के एक लाख हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपए का ऋण वितरण और योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ कर 2 स्ट्रीट वेंडर को 50-50 हजार रुपए का ऋण वितरित किया।

    इन कार्यों का भूमिपूजन

    • 2891 लाख रुपए की लागत के शिवना नदी शुद्धिकरण अभियान का।
    • 1462 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत की गांधी सागर-1 समूह जल-प्रदाय योजना का।
    • 325 लाख 44 हजार रुपए की लागत से मंदसौर नगर में सेंट्रल लाइटिंग कार्य का।
    • 750 लाख रुपए की लागत के जिला चिकित्सालय मंदसौर के 100 बिस्तरीय वार्ड का।
    • 221 लाख 78 हजार रुपए की लागत के रतलाम-नसीराबाद मार्ग के डामरीकरण का।
    • 41 लाख 26 हजार रुपए की लागत के पशुपतिनाथ पहुँच मार्ग निर्माण का।
    • 18 करोड़ रुपए की लागत के मंदसौर नगर में नवीन पम्प हाउस के निर्माण का।

    इनका लोकार्पण किया

    • 640 लाख 27 हजार रुपए की लागत के मंदसौर में संयुक्त तहसील कार्यालय भवन।
    • मंदसौर में 385 लाख 37 हजार रुपए की लागत के 100 सीटर बालक छात्रावास।
    • मंदसौर के तेलिया तालाब के निकट सम्राट यशोवर्धन की प्रतिमा का अनावरण व स्वागत द्वार का लोकार्पण।

    कैलेंडर और पुस्तक का पुस्तक का वमोचन

    मुख्यमंत्री चौहान ने मंदसौर जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा मंदसौर नगर पर केन्द्रित वर्ष 2023 का कैलेण्डर और दिव्य दशपुर एवं दशपुर जनपद संस्कृति पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों एवं स्व-सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों से चर्चा की। स्वागत भाषण नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने दिया और आभार प्रदर्शन जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने किया।

    शिवराज सुबह 6 से रात 2 बजे तक करते हैं काम- भूपेंद्र सिंह

    नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक निरंतर कार्य करते हैं। उन्हें इतना कार्य करने की शक्ति और प्रेरणा जनता के स्नेह और दुआओं से मिलती है। मंदसौर विधायक यशपाल सिसोदिया ने मंदसौर जिले को एक साथ इतनी सौगातें देने के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना। उन्होंने श्री महाकाल लोक की तरह ही पशुपतिनाथ परिसर के विकास की माँग रखी।

    मप्र गौरव दिवस पर निकला चल समारोह

    मंदसौर गौरव दिवस पर नगर में विशाल और भव्य चल समारोह निकाला, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल शासकीय महाविद्यालय के खेल मैदान पहुँचा। चल समारोह में बड़ी संख्या में नगर के जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि सहित मीडिया प्रतिनिधि भी शामिल हुए। चल समारोह में यशोधर्मन राज दरबार की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। नासिक के ढोल, तासे, घोड़े एवं ऊँट ने चल समारोह की शोभा बढ़ायी। चल समारोह का जगह-जगज भव्य स्वागत भी किया गया।

    ये रहे मौजूद

    वाणिज्य कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा उपस्थित थे।

    ]]>
    Fri, 09 Dec 2022 00:32:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री शिवराज ने रतलाम जिले के 500 से अधिक पीएम आवास हितग्राहियों के खातों में साढ़े 4  करोड़ रुपए से अधिक राशि अंतरित की https://acntimes.com/CM-deposited-Rs-4-crore-50-lakhs-in-the-accounts-of-more-than-500-PM-housing-beneficiaries-of-Ratlam https://acntimes.com/CM-deposited-Rs-4-crore-50-lakhs-in-the-accounts-of-more-than-500-PM-housing-beneficiaries-of-Ratlam पीएम स्वनिधि में 222 हितग्राहियों को 40 लाख से अधिक राशि की स्वीकृति का लाभ मिला

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में गुरुवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। उन्होंने रतलाम जिले के 508 पीएम आवास हितग्राहियों के बैंक खातों में 4 करोड़ 55 लाख 38 हजार रुपए किश्त की राशि के रूप में अंतरित किए गए। इस अवसर पर जिले के 222 हितग्राहियों को 40 लाख 90 हजार रुपए ऋण राशि की स्वीकृति एवं वितरण पीएम स्वनिधि योजना में प्रदान किया गया।

    शुक्रवार को रतलाम नगर निगम के पीएम आवास योजना के 244 हितग्राही लाभान्वित हुए। इनमें जावरा के 50, आलोट के 49, ताल के 110, पिपलौदा के 30, धामनोद के 6, नामली के 11 सैलाना के 2 तथा बड़ावदा के 6 हितग्राही शामिल हैं। इस अवसर पर जिले के सभी नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

    महापैर पटेल व निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आयुक्त हिमांशु भट्ट तथा पार्षदों ने शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के 244 हितग्राहियों को लाभान्वित किया। शहर के बीएलसी घटक के 81 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया। 31 बीएलसी घटक के भवनों का भूमिपूजन व 31 हितग्राहियों प्रथम, 132 हितग्राहियों को द्वितीय तथा 81 हितग्राहियों को तृतीय किश्त सहित कुल राशि रुपए 203.50 लाख रुपए का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। पीएम स्वनिधि के 120 हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया।

    ये रहे मौजूद

    नगर निगम रतलाम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्षा मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, सुनील सारस्वत, दिलीप गांधी, रामूभाई डाबी, सपना त्रिपाठी, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी तथा हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा व सुना।

    ]]>
    Thu, 08 Dec 2022 22:42:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अखिल भारत युवा हिंदू महासभा की बैठक संपन्न,जनवरी में होगा बड़ा बदलाव – प्रमोद शर्मा https://acntimes.com/All-India-Yuva-Hindu-Mahasabha-meeting-ends,-major-changes-will-happen-in-January-Pramod-Sharma https://acntimes.com/All-India-Yuva-Hindu-Mahasabha-meeting-ends,-major-changes-will-happen-in-January-Pramod-Sharma एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारत युवा हिंदू महासभा जनवरी में महासम्मेलन का आयोजन करेगा। इसे लेकर भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम रतलाम में संपन्न हुई बैठक में विचार-विमर्श हुआ। 
    जिला कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र पांडेय ने बताया कि बैठक में उज्जैन से आए प्रदेश प्रभारी पंडित प्रमोद शर्मा, महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष निलू वर्मा ने युवा हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंगलसिंह डाबी, युवा महासचिव अंकित पांचाल और साथ जिला पदाधिकारी से रतलाम के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष मंगल सिंह डाबी ने  कहा कि सक्रियता संगठन का केंद्र बिंदु है। हम युवा हिंदू महासभा को सक्रियता के साथ मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी प्रमोद शर्मा ने कहा कि जनवरी में बहुत बड़ा बदलाव किया जाएगा।
    इस अवसर पर उज्जैन से प्रदेश उप संगठन मंत्री गोपाल व्यास, उज्जैन संत महासभा जिला अध्यक्ष पंडित निलेशानद तिवारी, रतलाम संत महासभा जिला अध्यक्ष चरण नाथ, जिला महामंत्री नरेंद्र भारतीय गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    ]]>
    Tue, 06 Dec 2022 23:17:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नए साल से बिल्डिंग परमिशन के लिए नजूल की एनओसी जरूरी नहीं, पूर्व महापौर डागा ने सरकार के निर्णय का किया स्वागत, सीएम को दिया धन्यवाद https://acntimes.com/Nazuls-NOC-is-not-necessary-for-building-permission-in-mp-former-mayor-Daga-expressed-gratitude https://acntimes.com/Nazuls-NOC-is-not-necessary-for-building-permission-in-mp-former-mayor-Daga-expressed-gratitude विभाजित प्लॉट के मामले के भी शीघ्र निराकरण की मांग की

     एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नए साल से बिल्डिंग परमिशन के लिए लगने वाली नजूल एनओसी की अनिवार्यता समाप्त हो जाएगी। प्रदेश सरकार के इस निर्णय का पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र डागा ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे जनता को राहत देने वाला निर्णय बताया है। डागा ने मध्यमवर्गीय जनता को राहत देने के लिए विभाजित प्लॉट के मामले का भी शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।

    पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व में 2400 स्क्वायर फीट तक के प्लॉट पर नजूल एनओसी की बाध्यता समाप्त कर जनता को राहत दी थी। अब प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिल्डिंग परमिशन के लिए राजस्व विभाग की नजूल शाखा से मिलने वाले अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) को खत्म कर आम जनता के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। नए साल में जनवरी से किसी भी बड़े या छोटे मकान के नक्शे, निर्माण और ले-आउट मंजूरी के लिए नजूल की एनओसी लेना जरूरी नहीं होगा। डागा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना है। उन्होंने कहा कि नजूल एनओसी नहीं मिलने के कारण महीनों तक प्रोजेक्ट और मकान नहीं रुकेंगे।

    विभाजित प्लॉट के मामले में भी मिले राहत 

    पूर्व महापौर डागा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इसी तरह विभाजित प्लॉट के मामले का भी शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाजित प्लॉट पर भवन निर्माण की अनुमति नहीं मिलने, लीज नहीं बढ़ने और नामांतरण नहीं होने से हजारों मध्यमवर्गीय परिवार पिछले कुछ वर्षों से परेशान हैं। डागा ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में शीघ्र निराकरण की घोषणा कर चुके हैं। जिन विभाजित प्लॉटों या भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है, उन्हें राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द विभाजित प्लॉट के मामले का निराकरण कर जनता को राहत देने की मांग की है।

    ]]>
    Mon, 05 Dec 2022 18:53:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्य प्रदेश के इस कलेक्टर की क्यों हो रही चर्चा और लोग क्यों कह रहे इन्हें दबंग अफसर, जानिए& इन्होंने ऐसा क्या कर दिया https://acntimes.com/This-collector-of-Madhya-Pradesh-is-being-discussed-people-are-calling-him-dabang https://acntimes.com/This-collector-of-Madhya-Pradesh-is-being-discussed-people-are-calling-him-dabang एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एक जनसेवक का संवेदनशील होना बहुत जरूरी है, अगर वह दबंग भी है तो यह उसके कुशल प्रशासक होने की पहचान भी है। जनता की कसौटी में रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी इन दोनों ही पैमानों में सही साबित हुए हैं। हाल ही में उनके द्वारा किए गए कार्य और उठाए गए कदम के कारण लोगों ने उन्हें संवेदनशील के साथ ही दबंग अफसर कहना भी शुरू कर दिया है। 

    जमीनों की जादूगरी और सौदागरी के मामले में रतलाम के कतिपय जमीनखोरों को महारथ हासिल है। यही नहीं एप्रोच के मामले में भी ये दूसरे दबाव समूहों की अपेक्षा कहीं आगे हैं। अगर कोई इनकी दुखती रग पर उंगली रख दे तो ये हाथ धोकर उसके पीछे पड़ जाते हैं, खासकर अफसरों के। यही वजह है कि जब भी जमीनों के जादूगरों के विरुद्ध कोई अफसर कार्रवाई शुरू करता है तो उसे हटवाने की कवायद भी शुरू हो जाती है। पूर्व में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल चुके हैं। नतीजतन यहां काबिज रहने वाले ज्यादातर अफसर अतिक्रमण और जमीनों के खेल के मामले में हस्तक्षेप करने से बचते हैं। मौजूदा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी इनके उलट साबित हो रहे हैं। अतिक्रमण, अवैध कॉलोनियों आदि के मामले में उनकी अब तक की कार्रवाई जमीनों के जादूगरों के विरुद्ध ही रही है। सुराज कॉलोनी के लिए प्रस्तावित जमीन से अतिक्रमण हटवा कर उन्होंने फिर लोगों को चौंका दिया।

    सत्ताधारी दल से जुड़े नेता हो गए नाराज

    सुराज कॉलोनी के लिए जो साढ़े तीन हेक्टेयर जगह चिह्नित की गई है उस पर से अतिक्रमण हटाने के बाद कतिपय लोगों द्वारा फसल बो दी गई थी। सूत्र बताते हैं कि शहर के ही एक नेता के परिजन द्वारा फसल बोकर जमीन पर अतिक्रमण का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि उक्त सरकारी जमीन के पास ही कतिपय नेता व उनके परिजन की जमीन भी बताई जाती है। ये नेता केंद्र, प्रदेश और स्थानीय स्तर पर सत्ता में काबिज राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। बावजूद शुक्रवार को उक्त जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर सूर्यवंशी ने फसल उखड़ाने का निर्देश राजस्व अमले को दे दिया। अफसर का आदेश मिलते ही शनिवार को अमले ने जेसीबी से फसल उखाड़ फेंकी।

    क्या रंग लाएगी यह नाराजगी ?

    सूत्र बताते हैं कि कलेक्टर के इस कदम से सत्ताधारी दल के नेता जी खफा हैं। उनकी नजर में कलेक्टर ने उनकी शान में गुस्ताखी की है। माना जा रहा है कि नेता जी अपनी पार्टी के वरिष्ठों से चर्चा कर अपनी नाराजगी जताने वाले हैं। उनकी यह नाराजगी आगामी दिनों में क्या रंग लाती है, यह कहना अभी मुश्किल है। वैसे रतलाम में यह कोई नई बात नहीं है, जमीनों के मामले में जब-जब अफसरों ने कोई एक्शन लिया है, उन्हें नाराजगी झेलना ही पड़ी है। हालांकि, इस बार मामला कलेक्टर सूर्यवंशी का है। बताया जाता है कि सूर्यवंशी ऐसे दबाव और शिकायतों की परवाह नहीं करने वाले अफसरों में शुमार हैं। यही कारण है कि उक्त कार्रवाई के बाद से उन्हें लोग एक दबंग अफसर के रूप में देख रहे हैं। इसके साथ ही जिलेवासियों की उनसे अपेक्षाएं और उम्मीद भी बढ़ गई है।

    ... तो ऐसा दबंग हर अफसर होना चाहिए

    अवैध कॉलोनियों के मामले में लगातार हो रही कार्रवाई के कारण भी कलेक्टर चर्चा में हैं। सुराज कॉलोनी के लिए कवायद शुरू होने से रतलाम प्रदेश का पहला जिला बन गया है जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इससे भी कलेक्टर की सराहना हो रही है। यही कुछ कारण हैं लोग कह रहे हैं कि यदि जनहित के लिए कुछ अच्छा हो रहा है वह भी नियमों का पालन कराते हुए तो ऐसा दबंग हर अफसर को होना चाहिए।

    ]]>
    Sat, 03 Dec 2022 21:37:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खेलों के महाकुंभ 'खेल चेतना मेला' से पूर्व आयोजित होंगे प्रशिक्षण शिविर, 16 खेलों का दिया जाएगा प्रशिक्षण https://acntimes.com/Training-camp-will-be-organized-before-Khel-Chetna-Mela https://acntimes.com/Training-camp-will-be-organized-before-Khel-Chetna-Mela 9 से 12 जनवरी तक 23वें खेल चेतना मेला का होगा आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 9 से 12 जनवरी 2023 तक आयोजित किए जाने वाले 23वें खेल चेतना मेले के पूर्व विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण 1 दिसंबर से शुरू होगा। यह शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर लगेंगे।इनमें 16 खेलों के खिलाड़ी आयोजन के पूर्व शिविर के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर तैयारी करेंगे।

    शहर में आयोजित होने वाले खेलों के महाकुंभ की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। खेल चेतना मेला समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल संयोजकों द्वारा प्रशिक्षण शिविर 1 से 10 दिसंबर के बीच अलग-अलग तारीख तक आयोजित किए जाएंगे। खेल मेले में पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया है। खेल मेले में इस बार 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता करेंगे।

    स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों से की अपील

    खेल मेले में इस बार योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्टव, तैराकी की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। योग और तैराकी को छोड़ अन्य सभी खेलों के लिए प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो रही है। आयोजन समिति द्वारा समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

    कुश्ती, खो-खो और शरीर सौष्ठव का प्रशिक्षण 1 से

    प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन 1 दिसंबर को कुश्ती, खो-खो और शरीर सौष्ठव से होगा। इन तीनों खेलों का अभ्यास 1 से 3 दिसंबर तक चलेगा। 2 दिसंबर से बेडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, शतरंज, कब्ड्डी, एथलेटिक्स और फुटबॉल के प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत होगी। 3 दिसंबर से बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, व्हॉलीबॉल, शूटिंग का शिविर आयोजित होगा। 5 दिसंबर को स्केटिंग और मलखंब के शिविर की शुरुआत होगी।

    ]]>
    Thu, 01 Dec 2022 00:02:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अधिकार के लिए उपभोक्ताओं में जागृति के लिए जोश, जुनून और उत्साह जरूरी, महिलाओं ने रख दिया हुनर हाशिए पर& दिनकर सबनीस https://acntimes.com/Dialogue-meeting-of-All-India-Grahak-Panchayat-Malwa-Province-concluded https://acntimes.com/Dialogue-meeting-of-All-India-Grahak-Panchayat-Malwa-Province-concluded अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मालवा प्रांत की संवाद बैठक में बोले राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आम उपभोक्ताओं को समाज में अपने अधिकार के लिए हक के साथ बोलना होगा। बोलने से ही बात बनेगी। आपके संकल्प ही लोगों को सीख और सबक देंगे। जो उपभोक्ता जागरूक है वह अन्य उपभोक्ताओं को जागृत करने के लिए जोश, जुनून और उत्साह के साथ जरूरी कदम उठाएं। आजीविका चलाने के लिए नौकरी की बजाय स्वरोजगार की ओर ध्यान दें। कोई भी रोजगार छोटे से ही बड़ा स्वरूप और आकार लेता है। विडंबना है कि आज महिलाओं ने अपने हुनर को हाशिए पर रख दिया है, जिसे पुरुषों में अपना लिया है। जरूरत है महिलाएं अपने हुनर को रोजगार सृजन के रूप में तब्दील करें। 

    संभागीय संवाद बैठक को संबोधित करते अखिल भारतीय ग्रहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस।

    यह विचार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस ने व्यक्त किए। सबनीस अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मालवा प्रांत की इंदौर के नारायण बाग कार्यालय पर आयोजित संवाद बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। सबनीस ने कहा कि हरेक प्रकार के शोषण के विरुद्ध अधिकार के मामले में सभी को आगे आना होगा। भ्रामक विज्ञापनों से बचना होगा। अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य को जीवन में उतारें। इसके लिए अपने आसपास वालों को भी प्रेरित करें। प्रेरित करने की शृंखला लगातार बढ़ती रहे, ऐसा जतन करते रहे। चाहे वे अपनी छोटी-छोटी पार्टियां हों, बैठकें हों, उनमें ऐसे मामलों पर चर्चा करते रहना चाहिए। यदि जरूरत हो तो अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों से समस्या समाधान के लिए रायशुमारी करें ताकि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति अधिक से अधिक जानकारी मिले। वे समाज में उपभोक्ताओं के साथ होने वाले छल को सुधारने के लिए तत्पर रहें। हर एक काम में इज्जत है, शोहरत है, दौलत है, जरूरत है उसे लगन पूर्वक करने की।

    कोई भी काम छोटा नहीं होता

    सबनीस ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि लोगों और महिलाओं में आत्मविश्वास की भारी कमी है वे अपने श्रम के महत्व को समझ नहीं पा रहे हैं। कोई भी काम छोटा नहीं होता है। बस शुरुआत छोटे से होती है और वह बड़ा स्वरूप लेती है। नौकरी की तलाश की बजाय अपना स्वयं का रोजगार निर्मित करें और अपने ही आस-पड़ोस के लोगों को रोजगार देने का जतन करें ताकि वह भी अपना जीवन आनंद पूर्वक जी सकें। हर एक काम में इज्जत है, शोहरत है, दौलत है। जरूरत है उसे लगन पूर्वक करने की। यह विडंबना देखने में आ रही है कि सर्वाधिक हुनर महिलाओं में होता था लेकिन अब वह हाशिए पर आ गया है। जो कार्य पहले महिलाएं करती थी वे अब पुरुषों ने अपना लिया है चाहे वह मेहंदी से हाथ बनाने का कार्य ही क्यों ना हो। पांच दस रुपए का कोन लेकर पुरुष वर्ग 300 से ₹500 एक बार में कमा लेते हैं। जबकि पहले यह हुनर केवल और केवल महिलाओं के पास ही था। इसी तरह खाद्य सामग्री ही ले लीजिए जिस भोजनशाला और व्यंजनों को बनाने पर महिलाओं का अधिकार था, वह अब पुरुषों के हाथ में आ गया है। बाजारों में पुरुष वर्ग भांति- भांति के व्यंजन बनाकर अपना स्वरोजगार चला रहे हैं। यह कार्य महिलाएं भी सम्मान पूर्वक कर सकती हैं। उनमें हिम्मत है, हौसला है, जोश है, जुनून है, बस जरूरत है तो शुरुआत करने की। उन्हें प्रेरित करने की।

    तो आएगा समाज में जागरूकता और बदलाव 

    उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समाज में रहने के साथ ही उनके दायित्व भी हैं उनका भी वे बखूबी निर्वहन करें। पर्यावरण की रक्षा करें। पौधे लगाएं। जल बचाएं। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करें। चाहे इसके लिए आपको सौ पचास लोगों के बीच ही क्यों न बोलना पड़े। बेझिझक बोलिए। कहीं भोजन करने जा रहे हैं तो अपने साथ एक स्टील की चम्मच रखिए ताकि भोजन में सहयोगी बने जो प्लास्टिक की चम्मच दे रहे हैं, उसे पुरजोर तरीके से नकारें। चार लोगों को समझाएं ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। आप ऐसी चीजें जीवन में उतारेंगे तो ही समाज में जागरूकता और बदलाव आएगा। 

    अच्छे कार्य को देते रहें हमेशा बढ़ावा 

    राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि हरित क्रांति को बढ़ावा दें। अपने घर की छतों पर सब्जियां उत्पन्न करने का जतन करें। उनका उपयोग करें ताकि शरीर में कम से कम केमिकल वाली सब्जियां जाएं। जीवन शैली को बदलना सभी का दायित्व है। पहले खुद बदलाव करें फिर दूसरों को प्रेरित करें, ताकि कुछ हद तक तो सुधार होगा ही अच्छे काम को हमेशा बढ़ावा देते रहें। 

    दो सत्रों में 5 घंटे चली बैठक 

    दो सत्रों में 5 घंटे तक चली संवाद बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश कौशल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष योगेश त्रिवेदी, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य बहादुर सिंह राजपूत, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय सह सचिव अनुराग लोखंडे, रतलाम के पर्यावरण प्रमुख नरेश सकलेचा, मीडिया प्रभारी हेमंत भट्ट, झाबुआ से अखिल त्रिवेदी, शाजापुर से केशव आचार्य, उज्जैन अमित शर्मा, सुहास पुंडलिक, मंदसौर नवनीत शर्मा, नीमच, आगर मालवा के पदाधिकारी मौजूद थे।

    ]]>
    Mon, 28 Nov 2022 16:25:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सर्वे भवंतु सुखिनः के सूत्र को साकार करता है भारत का संविधान, यहां प्राचीन काल से ही लोकतंत्र के महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद& प्रो शर्मा https://acntimes.com/The-Constitution-of-India-fulfills-the-formula-of-Survey-Bhavantu-Sukhinah https://acntimes.com/The-Constitution-of-India-fulfills-the-formula-of-Survey-Bhavantu-Sukhinah संविधान दिवस पर विक्रम विश्वविद्यालय की विधि अध्ययनशाला ने आयोजित किया परिसंवाद 

    एसीएन टाइम्स @ उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय की विधि अध्ययनशाला में संविधान दिवस के अवसर पर विशिष्ट परिसंवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. शैलेन्द्रकुमार शर्मा थे। अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक ने की। विशिष्ट अतिथि विधि संकायाध्यक्ष डॉ. अरुणा सेठी थीं। इस अवसर पर भारत : लोकतंत्र की जननी विषय पर विभिन्न वक्ताओं ने प्रकाश डाला। 

    प्रभारी कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में लोकतंत्र के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलते हैं। वैदिक काल, महाकाव्य काल, जनपद, महाजनपद, मौर्य, चोल, चालुक्य, परमार वंश और उत्तर मध्यकालीन भारत में गणतंत्र के मूल्यों को महत्त्वपूर्ण स्थान मिला है। अनेक पुरातात्विक साक्ष्य, पौराणिक साक्ष्य, साहित्यिक साहित्य और लोक साक्ष्य उपलब्ध हैं, जो सिद्ध करते हैं कि भारत लोकतंत्र की आधार भूमि है, लोकतंत्र की जननी है। सभी ने शासन तंत्र के नीतिपूर्ण आचरण और सदाचार को आवश्यक माना गया है। गोस्वामी तुलसीदास ने बिना नीति के राजकार्य को निष्फल माना है। हमारे संविधान में संत रविदास और कबीर की वाणी के स्वर मुखरित हैं। भारत का संविधान सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मा कश्चित् दु:खभाग् भवेत् के मंत्र को साकार करता है।

    प्राचीन काल से कुटुम्ब और पारिवारिक व्यवस्था में लोकतंत्र के दर्शन होते हैं- डॉ. पुराणिक

    कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक ने कहा कि प्राचीन काल से कुटुम्ब और पारिवारिक व्यवस्था में लोकतंत्र के दर्शन होते हैं। प्रागैतिहासिक स्थल भीमबैटका से लेकर वैदिक काल, उत्तर वैदिक काल, महाकाव्यों के काल में इसके अनेक साक्ष्य मिलते हैं। सोलह महाजनपदों में भी लोकतांत्रिक मूल्यों को महत्ता मिली थी। विक्रमादित्य की न्यायिक व्यवस्था में शासक वर्ग द्वारा निर्धन व्यक्ति को भी अभिभाषक उपलब्ध कराया जाता था। यह परम्परा प्राचीन काल से रही है। प्राचीन भारतीय सामाजिक न्याय व्यवस्था में अनेक महत्त्वपूर्ण जीवन सन्देश मिलते हैं। डॉ पुराणिक ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने  सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। 

    इन्होंने भी व्यक्ति किए विचार

    विधि अध्ययनशाला के विद्यार्थी अमित पटेल, अवधेश, आशु नरेश, देवेन्द्र यादव, समर्थ, तनुश्री रेजल, शुभम शर्मा, हर्षवर्धन सूर्यवंशी, पवन परिहार, श्वेता ने अपने विचार व्यक्त किए। विधि विभागाध्यक्ष डॉ. तृप्ति जायसवाल, डॉ. दिग्विजय.सिंह, प्रो. आनन्दप्रताप सिंह, डॉ. अजय शर्मा सहित विधि अध्ययनशाला के शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति में संविधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संचालन छात्रा ख्याति पण्डित ने किया। आभार प्रदर्शन अध्ययनशाला के प्रो. दिग्विजय सिंह मण्डलोई ने किया।

    ]]>
    Mon, 28 Nov 2022 15:28:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र के लेबड़&नयागांव फोरलेन पर टोल वसूली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को जारी किया नोटिस https://acntimes.com/Supreme-Court-issues-notice-to-Madhya-Pradesh-government https://acntimes.com/Supreme-Court-issues-notice-to-Madhya-Pradesh-government पूर्व विधायक पारस सकलेचा की दायर की है चुनौती देने वाली याचिका, मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ एवं न्यायाधीश हिमा कोहली की पीठ ने जारी किया नोटिस

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के लेबड़-जावरा और जावरा नयागांव फोरलेन पर टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। नोटिस मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ तथा न्यायाधीश हिमा कोहली की पीठ ने जारी किया। न्यायालय ने एक कार्रवाई पूर्व विधायक पारस सकलेचा की ओर से दायर की गई वसूली को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई करते हुए ने की।

    सामाजिक कार्यकर्ता तथा पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड डॉ. सर्वम रितम खरे के माध्यम से विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। इसमें बताया गया था कि सिर्फ जावरा-नयागांव फोरलेन रोड पर वर्ष 2020 तक लगभग 1461 करोड़ रुपए टोल टैक्स वसूला जा चुका है। यह कुल परियोजना की लागत के तीन गुना से भी अधिक है। जावरा-नयागांव फोरलेन की कुल परियोजना लागत 471 करोड़ रुपए है। इसी प्रकार लेबड-जावरा फोरलेन परियोजना की लागत 605 करोड़ थी। इसके एवज में अब तक 1325 करोड़ रुपए टोल टैक्स वसूला जा चुका है। यानि इस परियोजना क लागत का लगभग ढाई गुना वसूली हो चुकी है। चूंकि ठेके की अवधि 25 साल (2033 तक) है, तब तक वसूला जाने वाला टोल टैक्स कई गुना अधिक होगा। यह जनता पर अत्यधिक और मनमाना कराधान है। यह इंडियन टोल एक्ट 1851 के भी विपरीत है।

    मप्र उच्च न्यायालय ने कर दी थी खारिज

    सकलेचा ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के समक्ष एक रिट याचिका दायर की थी। इसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसके चलते ही उक्त आदेश के खिलाफ, भारत के सर्वोच्च न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका दायर की गई। शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अधिवक्ताओं ओल्जो जोसेफ और डॉ. सर्वम रितम खरे की सहायता से दी गई दलीलें सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश चन्द्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने नोटिस जारी किया। न्यायालय ने सरकार से जवाब तलब किया है।

    प्राकृतिक संसाधन जनता की संपत्ति

    इन दो सड़कों पर टोल संग्रह को दी गई चुनौती का असर पूरे मध्य प्रदेश में टोल टैक्स कलेक्शन और टोल नीति पर पड़ेगा। इसे ठेकेदार के बजाय जनता के अनुकूल किया जाना चाहिए। सकलेचा ने अपनी पिटीशन में कहा कि शासन ट्रस्टी के रूप में भूमि का उपयोग जनता की भलाई के लिए कर सकता है, लेकिन वह कुछ व्यक्तियों को अनावश्यक लाभ पहुचाने के लिए भूमि का उपयोग नहीं कर सकता। संविधान के अनुसार कल्याणकारी राज्य में प्राकृतिक संसाधन जनता की संपत्ति है, और उसका उपयोग शासन का रेवेन्यू बढ़ाने के लिए और निजी व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं किया जा सकता है।

    विभिन्न उच्च न्यायालयों ने भी यह स्पष्ट किया है

    इंडियन टोल एक्ट 1851 के सेक्शन 2 के बारे में विभिन्न उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा है कि, शासन को रोड और ब्रिज पर टोल लगाने का असीमित अधिकार नहीं है। उसके निर्माण में लगी राशि, उसका प्रबंधन तथा उसके ऊपर होने वाला ब्याज खर्च,  इतना वसूल करने का अधिकार है। शासन अपने अधिकार का असीमित उपयोग कर, जनता से अनावश्यक वसूली कर, किसी  व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने का कार्य नहीं कर सकता है।

    2033 तक 3800 व 4600 करोड़ की अनुमानित वसूली संभाव्य

    सकलेचा ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उक्त दोनों फोरलेन पर लागत से 250% से 350% टोल मात्र 11 साल में वसूल हो चुका है। अगर पूरी अवधि 2033 तक टोल वसूली होती रहे तो दोनों रोड पर क्रमशः ₹ 3800 करोड़ तथा ₹ 4600 करोड़ राशि की वसूली होगी। इसके मद्देनजर सकलेचा ने सुप्रीम कोर्ट से दोनों मार्ग पर टोल वसूली बंद किए जाने का अनुरोध किया है। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद भी सरकार ने टोल वसूली रद्द करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। अभी टोल टैक्स वसूली जारी है।

    ]]>
    Fri, 25 Nov 2022 23:11:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    13 दिन से फरार कांग्रेस विधायक की बढ़ी मुसीबत, खाद लूट मामले में न्यायालय ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका https://acntimes.com/Bail-plea-of-Congress-MLA-accused-of-looting-fertilizers-rejected https://acntimes.com/Bail-plea-of-Congress-MLA-accused-of-looting-fertilizers-rejected सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के तहत जबलपुर की विशेष न्यायालय में होगी सुनवाई

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वितरण केंद्र का शटर खोलकर खाद (यूरिया) लुटवाने वाले आलोट के कांग्रेस विधायक मनोज चावला को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। 13 दिन से फरार चल रहे न्यायालय ने विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे उनकी मुसीबत और बढ़ गई है। 

    आलोट के ताल रोड पर खाद गोदाम पर किसानों को खाद के लिए आ रही समस्या के समाधान के लिए आलोट विधायक 10 नवंबर को मौके पर पहुंचे थे, तो किसान और उनके सामने नाराजगी गलती की थी। विधायक ने अपने हाथों से गोदाम का शटर उठाकर किसानों को खाद दिलाया था। जिसके बाद पुलिस ने उन पर शासकीय कार्य में बाधा, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराध में मामला दर्ज कर लिया था। इसी मामले में कांग्रेस के नेता योगेंद्र सिंह जादौन इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद है। उनकी भी जमानत अर्जियां खारिज हो चुकी है।

    इंदौर हाईकोर्ट एडवोकेट ऋतुराज भटनागर द्वारा आलोट विधायक मनोज चावला की अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। न्यायलय ने उक्त याचिका खारिज कर दी है। इसकी वजह सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश है जिसके अनुसार सांसद और विधायक के मामले में सुनवाई विशेष न्यायालय में ही होगी। मप्र में यह जबलपुर हाईकोर्ट में है जहां सुनवाई हो सकेगी। विधायक मनोज चावल के साथ मामले के अन्य आरोपियों की सुनवाई भी जबलपुर में गठित विशेष न्यायालय में होगी।

    लूट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज है केस

    बता दें कि, रतलाम जिले की आलोट विधानसभा से कांग्रेस विधायक मनोज चावला के विरुद्ध प्रशासन द्वारा खाद लूट, डकैती और शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। 13 दिन पूर्व दर्ज हुए मामले में विधायक चावला फरार चल रहे हैं।

    पूरा मामला जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...

    1. कांग्रेस विधायक ने गोदाम का शटर खुलवाकर करवाई खाद की चोरी, दर्ज हो गई एफआईआर

    2. कलेक्टर ने दर्ज करवाया आलोट के कांग्रेस विधायक मनोज चावला पर खाद लूट का झूठा प्रकरण- पारस सकलेचा

    ]]>
    Wed, 23 Nov 2022 19:56:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    घूसखोर जिला आयुष अधिकारी को 4 वर्ष की सजा, अपने ही विभाग के पूर्व जिला आयुष अधिकारी से मांगी थी 4 हजार की रिश्वत https://acntimes.com/Bribery-district-Ayush-officer-sentenced-to-4-years https://acntimes.com/Bribery-district-Ayush-officer-sentenced-to-4-years 3 नवंबर 2015 को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ किया था गिरफ्तार

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश संतोषकुमार गुप्ता ने रतलाम की तत्कालीन जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कटारा को चार साल के कारावास की सजा सुनाई है। डॉ. कटारा ने विभाग के ही सेवानिवृत्त अधिकारी से चार हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त टीम ने कटारा को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

    अभियोजन के मीडिया सेल प्रभारी चौपसिंह ठाकुर के अनुसार आयुष विभाग से सेवानिवृत्त जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरेशचन्द्र शर्मा पिता नानालाल शर्मा ने उज्जैन स्थित लोकायुक्त एसपी कार्यालय में 26 अक्टूबर 2015 को शिकायत की थी। बताया था कि वे गत 30 जून 2015 को रिटायर हुए थे। इसके बाद वे विभाग से होने वाले एनपीए के 8.96 लाख रुपए के भुगतान के लिए तत्कालीन जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कटारा से संपर्क किया। इसके लिए उन्होंने पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी है।

     आयुष अधिकारी के बैग से बरामद हुए थे रिश्वत के रुपए

    लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर निरीक्षक प्रशांत मुकादम ने डॉ. शर्मा को रिश्वत की बात रिकॉर्ड करने के लिए वाइस रिकॉर्डर सौंपा। डॉ. शर्मा ने डॉ. कटारा से बात की तो मामला 4 हजार रुपए की रिश्वत पर तय हुआ। यह बात रिकॉर्ड कर  डॉ. शर्मा ने लोकायुक्त टीम को दी। 3 नवंबर 2015 को दोपहर निरीक्षक मुकादम टीम के साथ शहर के त्रिपोलिया गेट के पास स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के बाहर पहुंचे और डॉ. शर्मा ने डॉ. कटारा को जैसे ही रिश्वत के रुपए देने के बाद इशारा किया तो लोकायुक्त टीम ने आरोपी डॉ. कटारा को धरदबोचा। तलाशी में उनके बैग से रिश्वत के चार हजार रुपए भी जब्त कर लिए।

    जुर्माना नहीं चुकाया तो 1 माह का अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा

    विवेचना के बाद न्यायालय में चालान पेश किया गया। जहां डॉ. कटारा को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13 (1) डी सहपठित धारा 13 (2) में चार वर्ष के कारावास और एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना जमा नहीं भरने पर डॉ. कटारा को एक माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भी भुगतना पड़ेगा। शासन की ओर से पैरवी पूर्व सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सीमा शर्मा एवं जिला सहायक अभियोजन रोजर चौहान ने की। बता दें कि, डॉ. कटारा स्थानीय आशाराम नगर की रहने वाली हैं। वह ख्वासा जिला झाबुआ की मूल निवासी है।

    ]]>
    Tue, 22 Nov 2022 23:53:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पेसा एक्ट की जानकारी संबंधित वर्ग तक सरल भाषा में पहुँचाएं, हक हड़पने वालों को नौकरी से निकालें और जेल भेजें& मुख्यमंत्री चौहान https://acntimes.com/Convey-the-information-of-PESA-Act-to-the-concerned-class-in-simple-language-Chief-Minister-Chouhan https://acntimes.com/Convey-the-information-of-PESA-Act-to-the-concerned-class-in-simple-language-Chief-Minister-Chouhan 20 जिलों के 89 विकासखंडों के ग्रामों में लागू पेसा एक्ट को समझाने पहुँचेंगे मास्टर्स ट्रेनर्स

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के जनजातीय भाई-बहनों के हित में पेसा नियम लागू किए गए हैं। यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक परिवर्तन है। सरकारी अधिकारी और अन्य सभी वर्ग मिल कर इसे सफल बनाएँ। सामाजिक समरसता के साथ पेसा एक्ट के प्रावधान जमीन पर उतारे जाएँ। मुख्यमंत्री चौहान आज आर.सी.वी.पी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध, (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022 पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पेसा एक्ट कोई कर्मकांड नहीं, इससे जनजातीय वर्ग का जीवन बदलेगा। जनजातीय वर्ग को पेसा एक्ट सरल भाषा में समझाया जाए। राज्य स्तरीय कार्यशाला के बाद प्रदेश के 89 विकासखंडों के ग्रामों में लागू पेसा एक्ट को समझाने के लिए मास्टर्स ट्रेनर्स भी जिलों में पहुँचेंगे। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित कर लिया गया है। कार्यशाला में प्रमुख रूप से 20 जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वन मंडल अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    31 दिसंबर तक सभी काम पूरे करने के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा एक्ट से सामाजिक समरसता से सामाजिक क्रांति आएगी। उन्होंने एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 31 दिसंबर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्राम सभाएँ जरूरी कार्यवाही पूरी करें। सभी विभाग संवेदनशील होकर जुट जाएँ। एक्ट के प्रभाव क्षेत्र के 20 जिलों के 89 विकासखंडों में सभी व्यवस्थाएँ की जाएँ। दिए गए अधिकारों से जनजातीय वर्ग के जीवन स्तर में होने वाले सुधार को सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जाए। यह एक्ट लागू होने से जनजातीय वर्ग की जिन्दगी बदलने का कार्य शुरू हुआ है।

    सीएम ने कहा कि 15 नवम्बर से प्रदेश में पेसा के नियम लागू कर दिए गए हैं। अब 89 विकासखंडों में ग्राम सभाओं के गठन का कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसकी जानकारी प्रशिक्षण में दी जा रही है। जनजातीय वर्ग को जल, जंगल, जमीन से जुड़े अधिकारों के साथ ही महिला सशक्तिकरण के अधिकार दिलवाने के लिए सभी सक्रिय हों, इस उद्देश्य से कार्यशाला की गई है।

    मास्टर ट्रेनर देंगे ट्रेनिंग, गीत, दीवार लेखन और नुक्कड़ नाटक से भी देंगे जानकारी

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जहाँ गौण खनिज से जुड़े अधिकार जनजातीय वर्ग को दिए जा रहे हैं, वहीं लघु वनोपज से जुड़े कार्य से उन्हें बेहतर ढंग से लाभांवित करने की पहल हुई है। खनिज पट्टों पर जनजातीय लोगों का पहला हक बनता है। सहकारी क्षेत्र और पानी के संरक्षण के अधिकार भी जनजातीय वर्ग को स्थानांतरित होंगे। मास्टर्स ट्रेनर बनाए जा रहे हैं। ये मास्टर्स ट्रेनर गाँव-गाँव में जाकर ट्रेनिंग देंगे। यह कार्यशाला इसलिए रखी गई ताकि कोई भ्रम न रहे। मैदानी स्तर पर जनजातीय भाई-बहनों को सशक्त करने के लिए बिना किसी विलंब के पेसा को लागू किया गया है। स्थानीय बोलियों में भी पेसा के नियम समझाए जाएंगे। गीतों, दीवार लेखन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेसा नियम के प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।

    पेसा एक्ट से सशक्त होंगी ग्राम पंचायतें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों सहित अन्य अमले की मनोवृत्ति में संशोधन आवश्यक है। अक्सर होता यह है कि संपन्न वर्ग अलग दुनिया बना लेता है। पिछड़े लोग अधिक पिछड़ जाते हैं। यह स्थिति बदलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उदाहरण के लिए भारिया जनजाति के लोग सस्ते दाम पर चिरौंजी बेचने को विवश होते हैं। उनका शोषण नहीं होना चाहिए। पेसा नियम से ग्राम पंचायतें सशक्त होंगी। वनोपज का मामला हो, राजस्व का काम हो या फिर श्रमिकों की समस्याएँ, सभी का समाधान होगा। इस वर्ग की बेटियाँ कठिनाइयों में न पड़ें, इसके लिए भी प्रशासन पूरी तरह सजग हो।

    सभी विभागों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पेसा नियम के संबंध में प्रशासनिक अमला सकारात्मक मानसिकता बना कर सभी संबंधित लोगों को इसके नियम समझाये। एक्ट के संबंध में कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए। सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के जनजातीय बहुल ग्रामों की ग्रामसभा, जिनमें अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य भी शामिल हैं, अधिकार संपन्न होकर कार्य करेंगी। यह एक्ट किसी के विरोध में नहीं हैं। इसकी आवश्यक जानकारी संबंधित विभागों और अमले को दी जा रही है। एक्ट के क्रियान्वयन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित राजस्व, वन, जल संसाधन, कृषि और आबकारी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    दोषियों को नौकरी से निकाल कर जेल भेजें

    चौहान ने कहा कि 4 दिसंबर को जननायक टंट्या मामा की स्मृति में नेहरू स्टेडियम इंदौर में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है, इसमें व्यापक भागीदारी रहेगी। राज्य शासन के मंतव्य के अनुसार पेसा नियम का संदेश और जानकारी लोगों तक पहुँचाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमजोर वर्ग, गरीबी के आधार पर योजनाओं में लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इनका हक हड़पने वालों को नेस्तनाबूद करें। दोषी लोगों को नौकरी से बाहर कर जेल भेजें। जिलों में अच्छा कार्य भी हो रहा, कोई गैप हो तो उसे समाप्त करें। कहीं लेन-देन की शिकायतें मिलें, उन्हें न छोड़ें। अवैध नशे के कारोबारियों को भी न छोड़ा जाए।

    पेसा एक्ट पर केंद्रित पुस्तक सीएम को सौंपी

    मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने कहा कि एक्ट की मूल भावना जनजातीय वर्ग का कल्याण है। पुलिस थाना स्तर पर छोटे-मोटे विवादों को बातचीत से सुलझाया जा सकता है। यदि कोई अपराध थाने में पंजीबद्ध होता है तो उसकी सूचना ग्राम सभा को देना होगी। विभागों द्वारा एक्ट के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी निरंतर दिया जाएगा। मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा मैदानी अमले को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव ने कार्यशाला में हुए विचार-विमर्श की जानकारी दी। बुरहानपुर कलेक्टर की पहल पर निर्मित पेसा एक्ट से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री चौहान को पेसा एक्ट पर केन्द्रित पुस्तिका भेंट की गई। कार्यशाला में विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागीय कार्यों और पेसा एक्ट से जुड़े प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। अमरपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया।

    ]]>
    Tue, 22 Nov 2022 21:59:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राहुल गांधी को धमकी : इंदौर में बम विस्फोट होंगे, राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवाया जाएगा, लिफाफे पर रतलाम विधायक काश्यप का नाम https://acntimes.com/Threat-to-Rahul-Gandhi-There-will-be-bomb-blasts-in-Indore https://acntimes.com/Threat-to-Rahul-Gandhi-There-will-be-bomb-blasts-in-Indore इंदौर की मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने छोड़ा धमकी भरा पत्र, एडिशन डीसीपी प्रशांत चौबे को मिला पत्र

    एसीएन टाइम्स @ इंदौर / रतलाम । इंदौर की एक मिठाई शॉप पर राहुल गांधी के लिए धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में लिखा गया है कि नवंबर के आखिर में इंदौर में जगह-जगह बम विस्फोट होंगे, राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवाया जाएगा। इस पत्र को लेकर रतलाम में भी सनसनी फैल गई क्योंकि पत्र के पीछे भेजने वाले के रूप में शहर विधायक चेतन्य काश्यप का नाम व पता लिखा है। विधायक काश्यप ने इसे उन्हें बदनाम करने की साजिश बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

    सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है। पत्र में राहुल गांधी और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए धमकी है। जानकारी के अनुसार इंदौर के एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे टीम के साथ जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के निरीक्षण पर थे। इस दौरान एक मिठाई की दुकान पर उन्हें एक पत्र दिया गया। पत्र में राहुल गांधी की मप्र में भारत जोड़ो यात्रा के पहले बम धमाके होने की धमकी दी गई है। पत्र में 1984 के दंगों का जिक्र किया गया है। इसमें लिखा है कि तब किसी भी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई गई थी। उस समय के लिए कांग्रेस नेता कमलनाथ को लेकर आशालीन शब्दों का प्रयोग करते हुए जिम्मेदार ठहराया गया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राहुल गांधी को धमकी वाला पत्र। पत्र में आशालीन शब्दों का उपयोग होने से उन्हें लाल रंग से छिपाया गया है क्योंकि हम वे शब्द यहां प्रदर्शित करना उचित नहीं समझते।

    पत्र में लिखा है कि नवंबर माह के आखिरी में इंदौर में जग-जगह भवयानक बम विस्फोट होंगे। बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्दी ही राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। पत्र में आगे लिखा है कि राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवाया जाएगा।

    गुजरात व बंगाली स्वीट्स का लिखा है पता

    बताया जा रहा है वायरल पत्र के लिफाफे में पाने वाले के पते के रूप में श्री गुजरात ट्वीस्ट, बंगाली स्वीट्स, 318- सपना-संगीता रोड, टावर चौराहा, इंदौर लिखा है। लिफाफे के पीछे प्रेषक के रूप में चेतन्य काश्यप, विधायक भारतीय जनता पार्टी, रतलाम शहर, निवास स्टेशन रोड, रतलाम, मप्र लिखा है। इसमें रतलाम का पिन कोड 456001 लिखा है जबकि सही कोट 457001 है। लिफाफे के अग्र भाग में पोस्ट ऑफिस की मुहर भी अंकित है। उसे गौर कर देखने पर उसमें UJJAIN लिखा प्रतीत होता है। वहीं पश्च भाग में लगी मुहर में स्थान स्पष्ट नहीं हैं किंतु 17.11.22 की तारीख स्पष्ट है।

    सीसीटीवी फुटेज से तलाश रही पत्र छोड़ने वाले को

    राहुल गांधी के लिए धमकी भरा पत्र मिठाई की दुकान में कौन छोड़कर गया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी इंदौर भी आएंगे। यहां खालसा स्टेडियम में उनके रुकना का बंदोबस्त किया गया है। पुलिस उक्त स्थल की भी सर्चिंग कर रही है। 

    विधायक चेतन्य काश्यप ने की उच्च स्तरीय जांच  की मांग

    मामले में रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने जारी बयान में कहा है कि सोशल मीडिया से इंदौर में  धमकी भरा पत्र मिलने और उसके लिफाफे पर मेरा नाम लिखा होने की जानकारी मिली है। ऐसे किसी पत्र से मेरा कोई लेना देना नहीं है। यह मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र है।

    विधायक का बयान देखने व सुनने के लिए यहां क्लिक करें

    विधायक काश्यप ने बताया कि वे मुंबई प्रवास पर हैं। इंदौर में धमकी भरा पत्र और उसके लिफाफे पर उनका नाम लिखने के षड्यंत्र की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल रतलाम एसपी और इंदौर पुलिस कमिश्नर से चर्चा की। काश्यप ने बताया कि उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराने और तत्काल षड्यंत्रकारी को पकड़कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

    ]]>
    Fri, 18 Nov 2022 15:48:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मिनी गुंटूर के नाम से प्रसिद्ध बेडिय़ा मिर्च मंडी में बिचौलियों का बोलबाला, रतलाम के व्यापारी संगठन ने सरकार से समाधान की लगाई गुहार https://acntimes.com/Middlemen-dominate-in-Bedia-Chilli-Market-popularly-known-as-Mini-Guntur https://acntimes.com/Middlemen-dominate-in-Bedia-Chilli-Market-popularly-known-as-Mini-Guntur दि ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन ने विभिन्न माध्यम से सरकार को दिया ज्ञापन ताकि व्यापारियों व किसानों की समस्या हो सके दूर 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दि ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन रतलाम सरकार से खरगोन की बेड़िया मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं और समस्याओं को दूर करने की मांग की है। इसके लिए सरकार को विभिन्न माध्यमों से ज्ञापन दिए गए हैं। इसमें किसानों और व्यापारियों को सुविधा देने के लिए मंडी में पुनः पुरानी व्यवस्था बहाली की गुहार लगाई गई है। 

    दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन रतलाम द्वारा कृषि मंत्री कमल पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, कृषि विपणन बोर्ड म.प्र. के प्रबंध संचालक, इंदौर संभाग के सहायक संचालक, रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप को अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ म.प्र. के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल के माध्यम से ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में खरगोन की बेडिय़ा मिर्ची मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं और समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है।

    बाहरी व्यापारियों से 10 प्रतिशत ज्यादा हो रही वसूली

    एसोसिएशन द्वारा ज्ञापन में बताया गया है कि खरगोन की बेड़िया गांव स्थित मिर्ची मंडी को मिनी गुंटूर के नाम से जाना जाता है। वर्षों से इस मंडी में आकर मध्य प्रदेश का व्यापारी माल खरीद रहा है और किसान को नकद भुगतान कर रहा है। मंडी टैक्स के भुगतान के बाद माल ले जाता है। कुछ दिनों से मंडी में बिचौलियों को अहमियत दी जा रही है। मंडी में सिर्फ स्थानीय व्यापारी ही माल खरीद सकता है। बाहर के व्यापारी को माल खरीदने पर 10 प्रतिशत ज्यादा राशि चुकाना पड़ रही है।

    एसोसिएशन के अनुसार बिचौलिए  किसानों को कम कीमत देकर माल ले रहे हैं और छोटे उत्पादकों से 10 प्रतिशत कमीशन के साथ ज्यादा राशि वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं छोटे उत्पादकों को मंडी से बाहर कर दिया है। मंडी सचिव मानने को तैयार नहीं हैं। नतीजतन मंडी की पुरानी व्यवस्था बिगड़ गई है और मध्य प्रदेश के किसान और मसाला उद्योग इस से प्रभावित है।

    भाजपा की सरकार होने के बाद भी सभी परेशान

    एसोसिएशन का तर्क है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून में क्रांतिकारी परिवर्तन करते हुए पूरे देश को एक बाजार में विकसित करने की पहल की थी। इसके उलट मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बाद भी यहां कृषि उपज के व्यापार को बेड़ियों में जकड़ा जा रहा है। अतः मध्य प्रदेश के मंडी लाइसेंसी व्यापारियों को उनके मंडी लाइसेंस की छायाप्रति लाइसेंस नंबर लिख कर तथा उनकी मंडियों का नाम लिखकर व मंडी शुल्क अदा करने के पश्चात माल क्रय कर ले जाने की सुविधा दी जाए। इससे मंडी में पुरानी व्यवस्था पुन: बहाल की जा सके।

    ]]>
    Fri, 18 Nov 2022 07:46:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र में स्व&सहायता समूह ने जन&आंदोलन का रूप लिया, मैं यहाँ आकर अभिभूत और आश्चर्यचकित हूँ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु https://acntimes.com/Self-help-group-in-MP-took-the-form-of-mass-movement-President-Draupadi-Murmu https://acntimes.com/Self-help-group-in-MP-took-the-form-of-mass-movement-President-Draupadi-Murmu महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन में राष्ट्रपति हुईं शामिल, कहा- देश के विकास में मप्र की महिलाओं का अमूल्य योगदान

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का कहना है कि मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूह ने जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। सभी महिलाओं के प्रयास और सरकार के सहयोग से यह संभव हो पाया है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश सरकार सहित महिलाएँ सभी बधाई के पात्र हैं। मैं आज यहाँ आकर अभिभूत और आश्चर्यचकित हूँ।

    राष्ट्रपति मुर्मु भोपाल में आयोजित स्व सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। सम्मेलन में राज्यपाल मंगूभाई छगनलाल पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य मौजूद थे। सम्मेलन में राष्ट्रपति ने कहा कि मप्र में लगभग 42 लाख महिलाएँ स्व-सहायता समूहों से जुड़ कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त हुई हैं। इन महिलाओं को सरकार के माध्यम से कृषि एवं गैर कृषि कार्यों के लिए 4 हजार 157 करोड़ रुपए का बैंक ऋण दिलवाया गया है। प्रदेश में 'एक जिला-एक उत्पाद' योजना द्वारा इनके उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुँचाया गया है। आजीविका मार्ट पोर्टल से 535 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के उत्पादों की ब्रिकी हुई है। प्रदेश में लगभग 17 हजार महिलाएँ पंचायत प्रतिनिधि बनी हैं। यहाँ कुछ महिलाओं द्वारा अपनी सफलता के अनुभव सुनाए गये हैं, जो प्रेरणादायक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष मनाने की घोषणा की है।

    महिलाएं एक-दूसरे को प्रेरित करें, एकजुट होकर आगे बढ़ें

    राष्ट्रपति ने कहा कि आत्म-निर्भर और विकसित भारत के बनाने में महिला शक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी है। हमें ऐसा वातावरण तैयार करना है, जिससे सभी वर्ग की बेटियाँ निर्भीक एवं स्वतंत्र महसूस करें और अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग कर सकें। महिलाओं के नेतृत्व में जहाँ-जहाँ कार्य किए जाते हैं वहाँ सफलता के साथ संवेदनशीलता भी देखने को मिलती है। सभी महिलाएँ एक दूसरे को प्रेरित करें। एकजुट होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ें।

    वीरांगनाएं हमारी विरासत हैं

    राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि देश के विकास में मध्यप्रदेश की महिलाओं का अमूल्य योगदान रहा है। वीरांगना दुर्गाबाई, अहिल्याबाई, अवंतीबाई और कमलाबाई की गौरव गाथा हमारी विरासत है। वर्तमान समय में सुमित्रा महाजन, जनजातीय चित्रकार भूरीबाई, दुर्गाबाई व्यास और रतलाम की मदर टेरेसा कहीं जाने वाली डॉ. लीला जोशी महत्वपूर्ण नाम हैं। मुझे इन्हें पद्मश्री सम्मान देने का अवसर मिला।

    ईश्वर से पहले हम माता को देखते हैं

    राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत में महिलाओं की श्रेष्ठता को प्राचीन काल से माना जाता रहा है। हमारे यहाँ माता का स्थान पिता और आचार्य से पहले रखा गया है - मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव। ईश्वर से पहले हम माता को देखते हैं। शिक्षा प्राप्त करने के लिये पहले माँ सरस्वती को नमन करते हैं। माता दुर्गा, माता लक्ष्मी और माता काली, सभी श्रेष्ठता की प्रतीक है।

    देश फिर विकसित होगा, विश्वगुरु बनकर उभरेगा

    राष्ट्रपति ने कहा कि आज आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, वैज्ञानिक, अनुसंधान, कला, संस्कृति, साहित्य, खेल-कूद, सैन्य बल आदि हर क्षेत्र में महिलाएँ प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। कम से कम संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करना महिलाओं को आता है। जब एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार, पूरा समाज शिक्षित होता है। महिलाओं का विकास ही देश का विकास है। महिलाओं के विकास से ही भारत निकट भविष्य में विकसित देश के रूप में उभरेगा और पुन: विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करेगा।

    देश की तरक्की के लिए उसकी दोनों संस्तानों का आत्म-निर्भर होना जरूरी

    राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कहा करते थे कि देश मात्र एक मिट्टी का टुकड़ा नहीं बल्कि राष्ट्र पुरुष है। उसकी दो संताने हैं एक बेटा और एक बेटी। यदि एक दुर्बल रह जाए तो देश सशक्त नहीं हो सकता। देश की तरक्की के लिए दोनों का शिक्षित और आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर होना आवश्यक है। दोनों का सम्मान भी जरूरी है।

    मैंने कार्य को महत्व दिया, पद को नहीं

    राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आप लोगों को मेरे जीवन की एक झलक बताई है। मेरे जीवन का यह अनुभव रहा है कि यदि मेहनत, लगन, सच्चाई और सफाई के साथ कार्य किया जाए तो आप निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे और सफल होंगे। मैंने अपने जीवन में यह अपनाया है। मैंने वार्ड मेम्बर के रूप में अपना कार्य शुरू किया तब यह नहीं सोचा था कि मैं राष्ट्रपति बनूंगी। मैंने हमेशा अपने कार्य को महत्व दिया। कभी पद के बारे में नहीं सोचा।

    महिलाएं अवसर का लाभ उठाएं- राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्व-सहायता समूह के सदस्यों में बचत की आदत विकसित करने के साथ ही समूह के नेतृत्व को स्कूली शिक्षा के प्रसार, महिला बाल पोषण, परिवार-कल्याण और आरोग्य के संबंध में जनजागृति के प्रयासों में जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मोटे अनाज वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस से प्रदेश के जनजातीय अंचलों में पोषण से भरे कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए नई संभावनाएँ निर्मित हुई हैं। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों से इन अवसर का लाभ उठाने के लिए कहा।

    पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक लहरा रहा नारी शक्ति का परचम

    राज्यपाल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार के प्रयासों से महिलाएँ स्व-सहायता समूहों से जुड़ कर कृषि और गैर कृषि आधारित 100 से अधिक प्रकार की आजीविका गतिविधियाँ सफलतापूर्वक कर रही हैं। परिवार के सदस्यों को भी रोज़गार उपलब्ध करा रही हैं। प्रदेश में विगत 2 वर्षों में स्व-सहायता समूहों के अलावा उनके परिवार के एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबके साथ, सबके विश्वास के साथ हो रहे विकास के प्रयासों के इस नए दौर में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारी शक्ति का परचम लहरा रहा है। महिला सशक्तिकरण के इस नए युग में महिलाएँ प्रतिरक्षा से लेकर उद्योग, व्यवसाय सभी क्षेत्रों में सफलता से कार्य कर रही हैं।

    महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु : मुख्यमंत्री चौहान

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। उनका व्यक्तित्व सागर से गहरा और हिमालय से ऊँचा है। उनका सहज, सरल स्वभाव धैर्य और व्यक्तित्व अनुकरणीय है। उनका जीवन हमें प्रेरणा देता है। वे किसी राजा के नेता के घर नहीं साधारण परिवार में जन्मी हैं। उनको विरासत में कुछ नहीं मिला। साधारण गरीब परिवार में जन्म लेकर वे अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ी। पार्षद से मंत्री तक का सफर तय किया। मंत्री के रूप में उनके द्वारा महिलाओं और जनजातीय वर्ग के लिए किए गए कार्य सराहे गए। वे अब भारत के राष्ट्रपति के पद को सुशोभित कर रही हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरी यह इच्छा थी कि स्व-सहायता समूह की बहनों को राष्ट्रपति का मार्गदर्शन प्राप्त हो। आज हमें यह सुअवसर मिला। मेरी बहनों की जिंदगी बन जाए तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक होगा।

    आजीविका मिशन की दीदियों ने किया चमत्कार

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारी बहनें अबला नहीं, सबला है और अनंत शक्तियों का भंडार हैं। इन्हें जो भी काम दिया गया, उसे उन्होंने पूरी मेहनत के साथ किया है। स्व-सहायता समूहों के साथ जुड़ कर हमारी दीदियों ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है, चमत्कार किया है। हाल ही में स्थानीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में 17 हजार दीदियाँ चुनाव जीत कर आयी हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़कर महिलाएँ आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। बड़ी संख्या में महिलाएँ लखपति क्लब में शामिल हो रही हैं, जिनकी आय एक लाख सालाना से अधिक हो गयी है।

    महिला सशक्तिकरण बना जन-आंदोलन, बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण ने जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। सरकार उनके सशक्तिकरण के हर संभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश में हमने सबसे पहले स्थानीय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका संबल बढ़ाया है। इसी प्रकार पुलिस भर्ती में भी हमने अपनी बेटियों के लिए 30 प्रतिशत और शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत सीट आरक्षित की हैं। हमारी बहन-बेटियाँ पुलिस और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर आत्म-निर्भर भी बनी हैं। बेटियों की सुरक्षा के लिये हमने प्रदेश में सख्त कानून भी बनाए हैं। बहन-बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी पर चढ़ाने वाला कानून सबसे पहले मध्यप्रदेश ने ही बनाया है। मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बेटियों के प्रति दृष्टिकोण बदला है। अब प्रदेश में बेटी बोझ नहीं वरदान बन गई हैं। योजना में हमने बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा तक के प्रबंध किए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की महिला दीदियों को बेटा-बेटी में भेदभाव न करने, नशामुक्त गांव बनाने और अन्याय सहन न करने का संकल्प दिलाया।

    गोंडी चित्रकला वाली शॉल व रेशम की ज्वैलरी भेंट की

    शहडोल के कावेरी स्व-सहायता समूह की फूलवती और गुना के सहयोग स्व-सहायता समूह की अनीता पटेलिया ने अपने अनुभव साझा किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फूलवती सिंह ने गोंडी चित्रकला से सुसज्जित शॉल और अनीता ने समूह द्वारा निर्मित रेशम की ज्वैलरी भेंट की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्रसिंह सिसौदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान महिला स्व-सहायता समूह के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से संवेदनशील और समर्पित हैं। राज्य सरकार एक करोड़ महिलाओं को स्व-सहायता समूह से जोड़ने के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री चौहान के आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के स्वप्न को पूर्ण करने के लिए स्व-सहायता समूहों की बहनें प्रतिबद्ध है।

    ये भी रहे मौजूद

    सम्मेलन में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, कृषि मंत्री कमल पटेल, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे, भोपाल महापौर मालती राय, खजुराहो से सांसद वी. डी. शर्मा और स्व-सहायता समूह की 15 हजार महिलाएँ उपस्थित थीं। सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालयों से भी समूह की महिला सदस्य सम्मेलन से वर्चुअली जुड़ीं।

    ]]>
    Thu, 17 Nov 2022 02:10:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर होंगे कई आयोजन, कलेक्टर सूर्यवंशी ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की https://acntimes.com/Many-events-will-be-held-on-Madhya-Pradesh-Foundation-Day https://acntimes.com/Many-events-will-be-held-on-Madhya-Pradesh-Foundation-Day समय सीमा पत्रों की बैठक में अफसरों को दिशा-निर्देश भी दिए

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने आज रतलाम में आगामी 1 नवंबर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर  सूर्यवंशी ने नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रत्येक दिवस आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन गरिमामय ढंग से होंगे। इस दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना पर विशेष आयोजन होगा। इसके अलावा अन्य आयोजनों में 'एक जिला एक उत्पाद' संबंधी गतिविधियां, खेल एवं सांस्कृतिक आयोजन, ऊर्जा संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आदि विविध आयोजनों का समागम रहेगा। नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रत्येक दिवस के लिए पृथक-पृथक विषयों पर आयोजन होंगे।

    1 नवंबर को होंगे विभिन्न आयोजन

    इस दौरान रतलाम शहर के किसी एक मार्ग का नामकरण लाड]ली लक्ष्मी पथ किया जाएगा। लाड]ली हितग्राही, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहेंगे। 1 नवंबर को स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजन होगा जहां जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहेंगे। स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित होंगे। सांस्कृतिक आयोजन तथा उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कृत किए जाएंगे, लोक नृत्य आयोजित होंगे।

    आबकारी आयुक्त व उद्योग महाप्रबंधक को शोकॉज नोटिस, जिला शिक्षा अधिकारी का कटेगा वेतन

    कलेक्टर ने बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिले के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इनमें जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक मुकेश शर्मा तथा सहायक आयुक्त आबकारी नीरजा श्रीवास्तव शामिल हैं। ये दोनों ही बैठक में उपस्थितन नहीं रहे। इसके अलावा विगत दिनों मुख्यमंत्री चौहान द्वारा आयोजित वीसी से कनेक्ट नहीं रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।

    मंडी से जुड़ी शिकायतों पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

    कलेक्टर ने बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा भी। उन्होंने साप्ताहिक लक्ष्य तय किया। वे रतलाम कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाओं से भी नाखुश हैं। उन्हें मंडी से संबंधित काफी शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते उन्होंने मंडी सचिव को मंडी परिसर में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं मंडी का निरीक्षण करेंगे।

    ]]>
    Wed, 26 Oct 2022 22:29:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    करोड़ों का कारोबार करने वाले सराफा व्यापारियों के पास नहीं अपनी जमीन पर भवन निर्माण के लिए रुपया, 6 बीघा जमीन को दो दशक से उपयोग का इंतजार https://acntimes.com/Bullion-traders-doing-business-of-crores-do-not-have-money-for-construction-of-building-on-their-land https://acntimes.com/Bullion-traders-doing-business-of-crores-do-not-have-money-for-construction-of-building-on-their-land एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के सराफा व्यापारियों की संस्था श्री सराफा एसोसिएशन की करीब 6 बीघा बेशकीमती जमीन वर्षों से अपने उपयोग की बाट जोह रही है। व्यापारियों की अरुचि के कारण इस पर निर्माण की प्लानिंग नहीं हो पा रही है। इसके लिए एसोसिएशन के पास धन का अभाव भी बताया जा रहा है। यह स्थिति तब है जब शहर में करोड़ों रुपए का कारोबार करने वाले कई बड़े कारोबारी मौजूद हैं। एसोसिएशन ने जल्द ही उक्त जमीन पर भवन व अन्य निर्माण की प्लानिंग की बात कही है।

    रतलाम सोने की शुद्धता के लिए देश-दुनिया में ख्यात है। यहां के ज्यादातर औसत कारोबार करने वाले व्यापारी हैं। तकरीबन 25 व्यापारी कारोबार के मामले में काफी आगे बताए जाते हैं। 5 से 7 कारोबारी करोड़ों में खेलने वाले हैं। बावजूद सराफा एसोसिएशन की 6 बीघा जमीन का करीब 2 दशक से सदुपयोग नहीं हो सका है। इसकी वजह कारोबारियों की आर्थिक सहयोग में रुचि नहीं होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सराफा एसोसिएशन ने तत्कालीन अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा और सचिव (वर्तमान अध्यक्ष) झमक भरगट के कार्यकाल वरिष्ठ अध्यक्ष छोटूभाई कोठारी के मार्गदर्शन में सागोद रोड पर एक किसान से 6 बीघा जमीन खरीदी थी। इस पर एसोसिएशन की गतिविधियों के लिए भवन के साथ ही मांगलिक भवन आदि विकसित किया जाना प्रस्तावित है।

    बड़ा सवाल ? सिर्फ 20 लाख रुपए में कैसे हो काम

    सराफा एसोसिएशन की जमीन पर भवन निर्माण के लिए अलग से समिति है। इसके अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ हैं। करीब 12 साल पूर्व तत्कालीन पदाधिकारियों ने उक्त जमीन पर निर्माण के लिए छाजेड़ को 20 लाख रुपए सौंपे गए थे। भवन निर्माण की लागत के हिसाब से यह राशि काफी कम है। इससे अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। यह का एसोसिएशन के सदस्यों के आर्थिक सहयोग के बिना संभव नहीं है। छाजेड़ के मुताबिक भवन निर्माण को लेकर जल्द ही विचार-विमर्श किया जाएगा।

    भवन निर्माण में सहयोग तो दूर, सालाना शुल्क के लिए भी करना पड़ता तगादा

    390 सराफा व्यापारी एक एसोसिएशन के माध्यम से एक सूत्र में बंधे हैं। सूत्र बताते हैं कि इनमें से कुछ को छोड़ दें तो ज्यादातर की भवन निर्माण में रुचि नहीं है। कई सदस्य इस कार्य में सहयोग करना तो दूर, सालाना फीस भी समय पर नहीं चुका पाते। एसोसिएशन अपने सदस्यों से एक साथ दो साल का शुल्क 500 रुपए (250 रुपए प्रति साल) लेता है। इसके लिए भी कई बार कुछ सदस्यों से तगादा तक करना पड़ता है।

    एक कारोबारी को कर रखा है एसोसिएशन से बाहर

    गाइडलाइन का पालन नहीं करने और सबसे अलग चलने के चलते श्री सराफा एसोसिएशन ने एक बड़े संस्थान को सदस्यता ही नहीं दे रखी है। यह संस्थान डी पी ज्वैलर्स है। बता दें कि रतलाम के धीरूभाई अंबानी कहे जाने वाले सराफा व्यापारी स्व. धूलचंद कटारिया के परिवार के सदस्यों से जुड़ी सराफा फर्मों में से एक डी पी ज्वैलर्स के रतलाम के अलावा देश के कई शहरों में शो रूम है जिनका सलाना कारोबार रतलाम के सभी कारोबारियों की तुलना में कहीं ज्यादा है। बावजूद संस्थान का एसोसिएशन में न सदस्यता है और न ही सहयोग।

    शीघ्र सदस्यों से चर्चाकर काम शुरू करेंगे

    एसोसिएशन की गतिविधियों के लिए अपना भवन हो, इस उद्देश्य से सागोद रोड पर उक्त जमीन क्रय की गई थी। उक्त भूमि का डायवर्सन भी करा लिया गया था। इस पर भवन निर्माण तथा गतिविधि का केंद्र बनाने के लिए जल्दी ही प्लानिंग की जाएगी। कोरोना काल में कारोबार ठप होने से सदस्य साथियों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ा। इसलिए भवन निर्माण को लेकर प्लानिंग संभव नहीं हो सकी। शीघ्र ही सदस्यों से चर्चा कर काम शुरू करेंगे। वहां एसोसिएशन के भवन के अलावा मांगलिक भवन भी बनाएंगे ताकि एसोसिएशन के सदस्यों के साथ ही आमजन को भी सुविधा मिल सके।

    झमक भरगट, अध्यक्ष- श्री सराफा एसोसिएशन, रतलाम

    ]]>
    Tue, 18 Oct 2022 14:39:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 13 अक्टूबर को रतलाम आएंगे, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के शिविर में भाग लेंगे https://acntimes.com/Minister-Bisahulal-Singh-will-come-to-Ratlam-on-October-13 https://acntimes.com/Minister-Bisahulal-Singh-will-come-to-Ratlam-on-October-13 एसीएन टाइम्स @ रतलाम खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह तीन दिवसीय दौरे पर 13 अक्टूबर को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित शिविरों में शिरकत करेंगे।

    जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री बिसाहूलाल सिंह 13 अक्टूबर को शाम 6 बजे रतलाम आएंगे। वे 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर 02.00 बजे अभियान के सम्बन्ध में प्रशासन द्वारा निर्धारित शिविरों में भाग लेंगे। रात को विश्राम सर्किट हाउस पर ठहरेंगे। मंत्री सिंह 15 अक्टूबर को सुबह 11.00 बजे जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित शिविर में हिस्सा लेंगे तथा दोपहर 3.00 बजे रतलाम से भोपाल के लिए प्रस्थित हो जाएंगे।

    ]]>
    Sun, 09 Oct 2022 22:12:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में रतलाम से प्रशासन द्वारा भेजे जाएंगे 60 वाहन, निजी वाहनों से भी पहुंचेंगे श्रद्धालु https://acntimes.com/60-vehicles-will-go-from-Ratlam-in-the-launch-of-Mahakal-Lok https://acntimes.com/60-vehicles-will-go-from-Ratlam-in-the-launch-of-Mahakal-Lok कलेक्टर सूर्यवंशी ने महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के संबंध में जिले की तैयारियों की समीक्षा की

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया जना है। इसमें शामिल होने के लिए रतलाम से 60 वाहन प्रशासन स्तर पर भेजे जाएंगे। इसके अलावा निजी वाहनों से भी लोग उज्जैन पहुंचेंगे। इसके संबंध में रतलाम जिले में भी तैयारियां जारी हैं। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने एक बैठक में जिले की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    बैठक में कलेक्टर ने रतलाम जिले से जाने वाले वाहनों के रूट चार्ट, निर्धारित स्थानों पर वाहन उपलब्ध कराने, वाहनों पर तैनात ड्राइवर अटेंडर इत्यादि के मोबाइल नंबर सूचीबद्ध करने, कंट्रोल रूम को जानकारी शेयर करने, वाहनों पर वाहन प्रभारी एवं नोडल की नियुक्ति, भोजन, पेयजल इत्यादि संबंध में निर्देश दिए। वाहनों में सवार होने वाले व्यक्तियों के आईडी, पैरामेडिकल स्टाफ, बसों पर बैनर के बारे में भी निर्देशित किया।

    बताया कि 11 अक्टूबर को लोकार्पण अवसर पर रतलाम जिले के शासकीय कार्यालयों पर विद्युत सज्जा की जाएगी। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट फोटोग्राफ के साथ प्रतिवेदन कमिश्नर उज्जैन को भेजा जाएगा। यह भी बताया 60 वाहन जिले से जा रहे हैं। इसके अलावा निजी वाहनों से भी व्यक्ति उज्जैन पहुंचेंगे।

    मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत मंत्री बिसाहूलाल करेंगे जिले का भ्रमण

    बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत संचालित शिविरों की समीक्षा की। अभियान के संबंध में जिले के लिए नियुक्त मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जिले के भ्रमण, शिविरों में सम्मिलित होने के संबंध में भी कलेक्टर ने चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

    ]]>
    Sun, 09 Oct 2022 21:25:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त करें, अवैध गतिविधियों की जानकारी देने वालों को पुरस्कृत करें : मुख्यमंत्री चौहान https://acntimes.com/Completely-destroy-illegal-drug-trade-Chief-Minister-Chouhan https://acntimes.com/Completely-destroy-illegal-drug-trade-Chief-Minister-Chouhan मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त करें। युवा पीढ़ी को खोखला करने वाली इस गतिविधि के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए स्कूल-कॉलेजों के आसपास बनी छोटी-छोटी दुकानों से लेकर संगठित माफिया तक कड़ी कार्यवाही हो। नशे की गतिविधियों को संरक्षण देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। खुफिया तंत्र को सक्रिय और बीट व्यवस्था को सशक्त करते हुए ड्रग्स, अवैध शराब और नशे की अन्य सामग्री के अवैध कारोबार को जड़ से नष्ट करना होगा। अवैध गतिविधियों की जानकारी देने वालों को पुरस्कृत करने की व्यवस्था भी की जाएगी और उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।

    मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना तथा अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा उज्जैन से वर्चुअली सम्मिलित हुए। वहीं रतलाम स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत सीईओ आदि अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर सूर्यवंशी ने जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की प्रगति से अवगत कराया। 

    हुक्का लाउंज तत्काल बंद हों

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हुक्का लाउंज को तत्काल बंद किया जाए। इनमें संचालित गतिविधियाँ बच्चों को गलत दिशा में ले जा रही हैं। हुक्का लाउंज के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने, अव्यवस्था फैलाने और दूसरों का अपमान करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

    भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध ईओडब्ल्यू की कार्रवाई हो

    सीएम ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस को सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक होने पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में दुराचारी किसी भी स्थिति में बचना नहीं चाहिए। प्रदेशवासियों को स्वच्छ प्रशासन देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। नशे के विरुद्ध थाना स्तर से राज्य स्तर तक संबंधित अधिकारी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। भविष्य में इस संबंध में शिकायत मिलने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

    भू-माफिया के 4869 अवैध निर्माण किए ध्वस्त, 5703 एकड़ भूमि मुक्त कराई

    बैठक में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति, माफिया के विरूद्ध की गई कार्यवाही, चिन्हित अपराधों, महिला सुरक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति से संबंधित विषयों और नारकोटिक्स के प्रकरणों की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस वर्ष अब तक भू-माफिया के विरुद्ध 352 प्रकरणों में 4 हजार 869 अवैध अतिक्रमण तोड़े गए तथा 1 हजार 616 करोड़ रुपये अनुमानित लागत की 5 हजार 703 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई। प्रदेश में जिला बदर के 50 और एनएसए के 24 प्रकरणों में आदेश जारी किए गए हैं। अवैध शराब के विरुद्ध 1 लाख 12 हजार 129 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।

    24 हजार से ज्यादा निवेशकों को वापस दिलवाए 38.47 करोड़ रुपए

    खनन माफिया से संबंधित 6 हजार 286 प्रकरणों में 6 हजार 345 वाहन तथा 32 हजार घन मीटर रेत जब्त की गई। चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध की गई प्रभावी कार्यवाहियों में 55 करोड़ 22 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई। कुल 24 हजार 56 निवेशकों को 38 करोड़ 47 लाख रुपए वापस दिलावाए गए। प्रदेश में सभी सनसनीखेज और संवेदनशील अपराधों को ट्रैस कर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। चिन्हित अपराधों में 3 प्रकरणों में मृत्युदंड और 373 में अजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

    ]]>
    Sun, 09 Oct 2022 03:36:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पूर्व विधायक पारस सकलेचा जनता के सामने रखेंगे प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए घपले&घोटाले, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी https://acntimes.com/Former-MLA-Saklecha-will-keep-BJP-governments-scams-in-front-of-the-public https://acntimes.com/Former-MLA-Saklecha-will-keep-BJP-governments-scams-in-front-of-the-public एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश स्तरीय आरोप पत्र समिति गठित की है। इसमें रतलाम के पूर्व विधायक पारस सकलेचा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सकलरेचा को भाजपा सरकार के 18 साल में हुए घोटाले जनता के सामने रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

    कांग्रेस ने आरोप पत्र कमेटी का गठन आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया है। हाल ही में करोड़ों रुपए का पोषण आहार घोटाला सामने आया है। सकलेचा के अनुसार कांग्रेस ने पोषण आहार घोटाला प्रमुखता से जनता के सामने रखा। इसी क्रम में अब पार्टी मध्याह्न भोजन में हुई गड़बड़ी को जनता के बीच लाने का निर्णय लिया है।

    कांग्रेस का मानना है कि बीते एक दशक में मध्याह्न भोजन के नाम पर रसोइयों को 2 हजार करोड़ रुपए बांटे गए, उसका हिसाब भाजपा की प्रदेश सरकार से मांगा जाना चाहिए और उसे जनता के सामने रखा जाना चाहिए। भाजपा सरकार के ऐसे घपलों-घोटालों की लंबी फेहरिस्त है जिसे जनता के सामने रखा जाएगा। बता दें, कि सकलेचा ने पूर्व में व्यापमं घोटाले सहित कई गंभीर मुद्दों को तथ्यों के साथ उठाया था।

    ]]>
    Sat, 08 Oct 2022 23:05:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अगर आप साइबर फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो न करें ऐसी कोई भी गलती, ये सावधानियां आपको बचा सकती हैं ऐसी धोखाधड़ी से https://acntimes.com/Ratlam-police-told-how-to-avoid-cyber-crime https://acntimes.com/Ratlam-police-told-how-to-avoid-cyber-crime एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इन दिनों साइबर अपराधों की बाढ़ आई हुई है। आपकी जरा सी चूक आपका बड़ा नुकसान कर सकती है। अगर आप साइबर फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो रतलाम पुलिस द्वारा बताई गई सावधानी बरतें। पुलिस विभाग ने जिला पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों से साइबर फ्रॉड से बचने संबंधी सावधानियां साझा की।

    पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के परिपालन में शुक्रवार को जिला पंचायत में साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में हुई कार्यशाला में सायबर सेल के उप निरी. श्रवणसिंह भाटी, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी आर. विपुल भावसार, मयंक व्यास, तुषार सिसौदिया ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस दौरान जिला पंचायत की कार्यपालन अधिकारी भी मौजूद रहीं।

    प्र. आर. मनमोहन शर्मा ने फ्रॉड के विभिन्न तरीकों और उनसे बचने के उपयायों की विस्तार से जानकारी दी। आर. विपुल भावसार व मयंक व्यास ने इन्टरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेन्ट गेटवे, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि के उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताईं। प्र. आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी ने फ्रॉड होने के बाद सहायता प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने सायबर हेल्पलाइन 1930 उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

    ये सावधानियां बरत कर बच सकते हैं साइबर अपराधों से

    • अपने एटीएम कार्ड का नंबर व सीवीवी नंबर किसी को न बताएं।
    • मोबाइल पर आने वाला ओटीपी किसी को न बताएं।
    • मोबाइल-कंप्यूटर पर आने वाले अनचाहे लिंक को क्लिक न करें।
    • एटीएम का इस्तेमाल करते समय किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें।
    • ऑनलाइन खरीदी-बिक्री के समय बिना जान-पहचान के रकम का लेन-देन न करें।
    • किसी अजनबी से सोशल साइट फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर आदि पर दोस्ती न करें।
    • ओएलएक्स पर खरीदी-बिक्री के समय एडवांस पेमेंट न करें।
    • गूगल में ऑनलाइन दिखाई देने वाले संपर्क नंबर पर कॉल करके मदद न लें।
    • कभी भी लॉटरी-इनाम संबंधी ईमेल का रिप्लाई न करें।
    • किसी अनजान के कहने पर कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन न करें।
    • एडवांस बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन पेमेंट स्वीकार न करें।
    • पेटीएम, फोन-पे, गूगल-पे आदि ऑनलाइन गेटवे पर रिक्वेस्ट मनी पेमेंट को कदापि स्वीकार न करें।
    • फोन के माध्यम से किसी के कहने पर कोई भी एप या एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
    • अपने किसी भी सोशल साइट एकाउंट जैसे फेसबुक, ईमेल आईडी आदि का पासवर्ड किसी को न दें।
    • सायबर कैफे में इंटरनेट बैकिंग का प्रयोग न करें।
    • बैंक या पेटीएम/फोन-पे में केवायसी के नाम पर मैसेज आ रहे हैं, तो यह भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का नया तरीका है। उन्हें रिप्लाई न करें।
    • नौकरी डॉट कॉम पर मैसेज या क्लिक करने से पहले वेबसाइट की सत्यता की जांच कर लें।
    • ज्यादातर खरीदी-बिक्री वाली वेबसाइट या पेमेंट के लिए फर्जी वेबसाइट व कस्टमर केयर नंबर का उपयोग किया जा रहा है। यदि कस्टमर केयर का नंबर 1800 से प्रारंभ न हो रहा हो तो रिप्लाई न करें।
    • विदेशी युवक फेसबुक में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है तो स्वीकार न करें।
    ]]>
    Fri, 07 Oct 2022 23:31:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    11 अक्टूबर को उज्जैन जिले में महाकाल लोक के लोकार्पण व 25 को जावरा में चेहल्लूम का रहेगा स्थानीय अवकाश https://acntimes.com/Local-holiday-declared-for-Ujjain-district-and-Jaora https://acntimes.com/Local-holiday-declared-for-Ujjain-district-and-Jaora एसीएन टाइम्स @ उज्जैन / रतलाम । उज्जैन तथा रतलाम के कलेक्टरों द्वारा क्रमशः उज्जैन जिले और रतलाम जिले के जावरा अनुभाग के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। उज्जैन जिले में 11 अक्टूबर को तथा जावरा में 25 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।

    मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में 11 अक्टूबर को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल लोक कॉरिडोर के पहले चरण का लोकार्पण होगा। लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस उपलक्ष्य में उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने 11 अक्टूबर को उज्जैन जिले में स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।

    इसी तरह रतलाम कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने कैलेण्डर वर्ष 2022 हेतु जिले के राजस्व अनुभाग क्षेत्र जावरा के लिए पूर्व में चेहल्लूम का स्थानीय अवकाश 25 अक्टूबर को घोषित किया है। पहले यह 17 सितंबर के लिए घोषित किया किया गया था जिसे निरस्त कर 25 अक्टूबर को किया गया है।

    ]]>
    Fri, 07 Oct 2022 00:37:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम जिला अभिभाषक संघ ने जबलपुर घटना की न्यायिक, सीबीआई और एसआईटी से जांच की मांग की, अभिभाषकों ने ज्ञापन सौंपे https://acntimes.com/Demanded-for-judicial-CBI-and-SIT-probe-into-Jabalpur-incident https://acntimes.com/Demanded-for-judicial-CBI-and-SIT-probe-into-Jabalpur-incident अभिभाषकों ने सत्र न्यायाधीश एवं कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन
    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जबलपुर उच्च न्यायालय में शुक्रवार को हुए घटनाक्रम के विरोध में राज्य अधिवक्ता संघ के आव्हान पर रतलाम के अभिभाषक शनिवार को कार्य से विरत रहे। जिला अभिभाषक संघ ने सत्र न्यायाधीश एवं कलेक्टर को मुख्य न्यायाधीपति एवं मुख्यमंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर उक्त घटनाक्रम की न्यायाकि, सीबीआई और एसआईटी जांच करवाने की मांग की।
    जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अभय शर्मा एवं सचिव विकास पुरोहित ने बताया कि 30 सितंबर को जबलपुर उच्च न्यायालय मुख्य पीठ में न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी के न्यायालय में सुनवाई के दौरान न्यायामूर्ति की अनुचित टिप्पणी से आहत होकर अभिभाषक अनुराग साहू ने आत्महत्या कर ली। मृतक अभिभाषक का शव लेकर अभिभाषक गण मुख्य न्यायाधीपति से मिलने गए तो वे नहीं मिले और इस दौरान पुलिस बल ने आक्रामक कार्यवाही कर अभिभाषकों से मारपीट की।
    उन्होंने बताया कि न्यायायिक इतिहास में अपनी तरह की यह पहली घटना है, जब न्यायमूर्ति की अनुचित टिप्पणी से पीड़ित अभिभाषक ने आत्महत्या की है। इस घटना की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाना आवश्यक है। मुख्य न्यायाधिपति को भेजे गए ज्ञापन में इस मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के पीठासीन न्यायाधिपति से करवाने की मांग की गई।

    सीबीआई और एसआईटी की मांग

    इसी प्रकार मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अभिभाषकों से की गई मारपीट आदि की जांच सीबीआई अथवा एसआईटी से करवाने की मांग की गई। उन्होेंने बताया कि उक्त घटनाक्रम से प्रदेश के सभी अभिभाषक प्रताड़ित होकर अवसाद में क्षुब्ध है। ऐसी घटनाक्रम की पुनरावृत्ति रोकने हेतु तत्काल जांच के निर्देश दिए जाएं।

    ये रहे मौजूद

    ज्ञापन देने के दौरान संघ उपाध्यक्ष नीरज सक्सेना, सह सचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, पुस्तकालय सचिव अजय चंद्रावत, कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा, राजेद्र चौहान, तेजकुमार चौधरी, जितेंद्र बोरासी, शैलेंद्र कैथवास, प्रखर माहेश्वरी, रोहित रायकवार, सर्वेश बड़गुर्जर, मदनलाल सोलंकी सहित जेपी भट्ट, मनीष शर्मा, पंकज बिलाला और मकसूद खान आदि समस्त अभिभाषक मौजूद रहे।
    ]]>
    Sun, 02 Oct 2022 09:29:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए नीतिगत निर्णय पर शुरू हो गया काम& विधायक चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Work-started-on-policy-decision-for-development-works-in-underdeveloped-colonies--MLA-Chetanya-Kashyap https://acntimes.com/Work-started-on-policy-decision-for-development-works-in-underdeveloped-colonies--MLA-Chetanya-Kashyap नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह ने दिए निर्देश

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्यों को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह ने विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री सिंह को भोपाल प्रवास के दौरान विधायक चेतन्य काश्यप ने मांग-पत्र दिया गया था। शहर की 57 अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण की कार्रवाई भी आरंभ कर दी गई है।

    विधायक काश्यप ने बताया कि मंत्री सिंह से मांग-पत्र में रतलाम नगर में स्थित सभी अविकसित कॉलोनियों को भी अवैध कॉलोनी मानकर इन कॉलोनियों में अवैध कॉलोनी के नियम लागू करने और विकास कार्य करवाने की स्वीकृति देने का आग्रह किया गया था। रतलाम नगर में लगभग 58 अविकसित कॉलोनियां है, जिसमें से 48 कॉलोनियां वर्ष 1998 के पूर्व की हैं, जबकि 10 कॉलोनियां बाद की हैं। इन कॉलोनियों में करीब 11 से 12 हजार परिवार रहते हैं। उक्त कॉलोनियों में आवश्यक मूलभूत विकास कार्य नहीं होने से यहां निवासरत परिवार नारकीय जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। पत्र में बताया गया था कि जिन कॉलोनियों में बंधक भूखण्ड उपलब्ध हो, उनका विक्रय कर प्राप्त राशि को विकास व्यय में सम्मिलित करने का प्रावधान करते हुए स्वीकृति दी जा सकती है।

    विधायक काश्यप के अनुसार शासन द्वारा इस संबंध में निर्णय लेने से रतलाम नगर के साथ प्रदेश के अन्य नगरों के भी हजारों मध्यमवर्गीय, गरीब परिवार लाभान्वित हो सकेंगे। मंत्री सिंह ने विधायक काश्यप के मांग-पत्र पर विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में प्राथमिकता के आधार पर नीतिगत निर्णय लेने हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। इससे अवैध कॉलोनियों के साथ अविकसित कॉलोनियों में निवासरत हजारों परिवारों को मूलभूत सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

    ]]>
    Thu, 29 Sep 2022 22:48:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल की मोबाइल ब्लड वैन के माध्यम से रतलाम रेल मंडल में आयोजित होंगे रक्तदान शिविर& डीआरएम गुप्ता https://acntimes.com/Blood-donation-camp-will-be-held-in-Ratlam-Railway-Division-through-mobile-blood-van https://acntimes.com/Blood-donation-camp-will-be-held-in-Ratlam-Railway-Division-through-mobile-blood-van एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मोबाइल ब्लड वैन के रूप में रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल ने एक बड़ी सौगात दी है। इसका उपयोग विभिन्न इलाकों में जाकर रक्त संग्रह करने में किया जा रहा है। जब यह वैन रतलाम रेल मंडल कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त संग्रह के लिए पहुंची तो डीआरएम विनीत गुप्ता उसकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने कहा कि वैन के माध्यम से पूरे मंडल में रक्तदान करवाय जाएगा।

    मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री जे. जी. माहूरकर की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। यहां रेलकर्मियों के रक्तदान करने के लिए रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल की टीम मोबाइल ब्लड वैन के साथ मौजूद थी। वैन में ही रेलकर्मियों ने रक्तदान कर अपने दिवंगत नेता को सच्चा श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मौजूद डीआरएम विनीत गुप्ता ने वैन का वलोकन किया। उन्होंने कहा वैन के माध्यम से पूरे रतलाम मंडल में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्लब के इस प्रकल्प की सहारना करते हुए कहा कि अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी जनहित में ऐसे कार्यों में सहयोग करना चाहिए।

    रक्तदाताओं को बांटे प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न

    शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले रेलकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को प्रमाम-पत्र तथा प्रतीक चिह्न रेडक्रॉस सोसायटी के प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं समाजसेवी महेंद्र गातिया, रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला, पूर्व मंडलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने प्रदान किए। शिविर को सफल बनाने में रतलाम जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के कमलेश यादव व अनिल राठौर की उलेखनीय भूमिका रही।

    ये रहे आयोजन में मौजूद

    इस अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री, अध्यक्ष, मंडल मंत्री, मंडल अध्यक्ष के अलावा हिमांशु पेदारे, अरविंद शर्मा, जयपाल सिंह, चाँद खान, चंपालाल, मुकेश कुमार सहित रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन क्लब के सचिव अश्विनी शर्मा ने किया।

    ]]>
    Thu, 22 Sep 2022 17:03:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    CM Helpline की शिकायतों के निराकरण में रतलाम TOP&4 पर, कलेक्टर सूर्यवंशी की संवेदनशीलता व सक्रियता से मिला 81.29 फीसदी वेटेज https://acntimes.com/Ratlam-on-top-4-in-redressal-of-complaints-of-CM-Helpline https://acntimes.com/Ratlam-on-top-4-in-redressal-of-complaints-of-CM-Helpline अब तक रतलाम को दो बार ही मिल सका है 80 फीसदी से ज्यादा वेटेज

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-181 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में रतलाम जिला प्रदेश में इस बार टॉप-4 में शामिल हुआ है। संवेदनशील कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के नेतृत्व में सभी विभागों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य के फलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है। रतलाम को इस मामले में 81.29 फीसदी वेटेज मिला है।

    सीएम हेल्पलाइन-181 की राज्य स्तरीय रैकिंग मंगलवार को जारी की गई। इसमें रतलाम जिले को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। रैंकिंग में रतलाम जिले को कुल 81.29 प्रतिशत वेटेज मिला है। बता दें कि, जिले को अब तक  80 प्रतिशत से अधिक वेटेज मात्र दो ही बार प्राप्त हुआ है। दोनों ही बार (मई और सितंबर) ऐसा कलेक्टर सूर्यवंशी की सक्रियता और संवेदनशीलता के चलते संभव हो सका है। जिले को मिली इस उपलब्धि पर कलेक्टर सूर्यवंशी ने सभी अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में जिला सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रदेश स्तर पर नंबर-वन आएगा।

    प्राथमिकता से करें शिकायतों का निराकरण- सूर्यवंशी

    इसके लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राथमिकता से शिकायतों का निराकरण करने के लिए ताकीद की। उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई है कि सभी विभागों में ऐसा काम हो कि लोगों को किसी भी स्तर पर शिकायतें ही नहीं करना पड़ी। उनका कहना है कि लोगों की संतुष्टि प्रत्येक लोकसेवक की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। शासन ने इसी भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

    मुख्यमंत्री भी हैं संजीदा

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हेल्पलाइन की शिकायतों को लेकर काफी संजीदा हैं। यही वजह है कि हर माह इसकी मॉनीटरिंग के साथ रैंक भी जारी की जाती है। इससे जिलों और सरकारी विभागों में जहां स्वस्थ प्रतिष्पर्धा हो रही है वहीं लोगों की समस्याओं का निराकरण होने में सहूलियत हुई है।

    ]]>
    Wed, 21 Sep 2022 09:08:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटाया, अब इंदौर संभाग की अपर आयुक्त रजनी सिंह होंगी नई कलेक्टर https://acntimes.com/Jhabua-collector-Somesh-Mishra-removed-Rajni-Singh-will-be-the-new-collector https://acntimes.com/Jhabua-collector-Somesh-Mishra-removed-Rajni-Singh-will-be-the-new-collector एसीएन टाइम्स @ भोपाल । शासन ने झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटा दिया है। उनके स्थान पर अब रजनीसिंह नई कलेक्टर होंगी। इससे पहले झाबुआ एसपी को हटाया गया था।

    मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग विभाग द्वारा दो वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा जारी आदेश के अनुसार झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा को हटा कर उन्हें प्रदेश मुख्यालय में उप सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर इंदौर संभाग की अपर आयुक्त राजस्व रजनी सिंह को पदस्थ किया गया है।

    बता दें कि हाल ही में झाबुआ के एसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। उन पर होस्टल के छात्रों के दो समूहों में हुए विवाद की शिकायत करने वाले छात्रों के साथ नशे में अभद्रता करने का आरोप है। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया था और उन्हें हटा दिया गया था। 

    ]]>
    Tue, 20 Sep 2022 13:19:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सीएम शिवराज सिंह 19 को सैलाना के दौरे पर, 1 घंटा 35 मिनट रुकेंगे, कैक्टस गार्डन भी जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे https://acntimes.com/CM-Shivraj-Singh-will-visit-Ratlam-district-on-19th-will-stay-for-1-hour-35-minutes https://acntimes.com/CM-Shivraj-Singh-will-visit-Ratlam-district-on-19th-will-stay-for-1-hour-35-minutes एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रतलाम जिले में आ रहे हैं। वे सैलाना नगर निकाय चुनाव के चलते भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कैक्टस गार्डन भी जाएंगे। इसके बाद वे झाबुआ प्रस्थित हो जाएंगे।

    मुख्यमंत्री के उप सचिव नीरज वशिष्ठ द्वारा जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 19 सितंबर को सुबह 10 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। वे 10.50 बजे उज्जैन पहुंचंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद वे दोपहर 1 बजे पुलिस लाइन उज्जैन के हेलीपैड से रतलाम जिले के सैलाना के लिए उड़ान भरेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे सैलाना पहुंचेंगे। 1.45 बजे सैलाना पैलेस, कैक्टस गार्डन जाएंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 3.05 बजे सैलाना से झाबुआ के लिए उड़ान भरेंगे।

    सीएम चौहान 3.30 बजे झाबुआ जिले के पेटलावद हेलीपैड पहेंगे। जनसभा को संबोधित करने के साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 4.30 बजे पेटलावद हेलीपैड से उड़ान भरेंगे। शाम 5.05 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 5.15 बजे भोपाल के लिए प्रस्थित हो जाएंगे। मुख्यमंत्री 5.45 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

    बता दें कि, सैलाना में आगामी दिनों में नगर परिषद के पार्षदों का चुनाव होना है। मुख्यमंत्री यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से समर्थन मांगने के लिए सैलाना आ रहे हैं। वे जनसभा करेंगे।

    सड़क मार्ग से पहुंचेंगे प्रभारी मंत्री भदौरिया

    नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया के निजी सहायक राकेश शर्मा द्वारा मंत्री भदौरिया का दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार भदौरिया सुबह 6 बजे कार से भोपाल से रवाना होंगे और सीहोर, देवास, उज्जैन होते हुए सुबह 11 बजे रतलाम पहुंचेंगे। वे यहां 12.30 बजे तक सर्किट हाउस पर ठहरेंगे। इसके बाद निजी वाहन से रवाना होंगे और दोपहर 1.230 बजे सैलाना पहुंचेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री चौहान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वे कैक्टस गार्ड नबी जाएंगे।

    ]]>
    Sun, 18 Sep 2022 23:24:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रक्तदान का बनेगा नया विश्व कीर्तिमान : अभा तेरापंथ युवक परिषद  17 सितंबर को करेगा मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव, रतलाम में 4 जगह लगेंगे शिविर https://acntimes.com/New-record-of-blood-donation-will-be-made-on-September-17 https://acntimes.com/New-record-of-blood-donation-will-be-made-on-September-17 देश भर में लगभग 2000 सेंटरों पर आयोजित होंगा यह शिविर 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व की सर्वाधिक रक्तदान करवाने वाली संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने 17 सितम्बर 2022 को "रक्तदान का नया इतिहास" रचने की ओर कदम बढ़ाए हैं। इस दिन देश और विदेश में प्रवासित भारतीय नागरिकों के माध्यम से लगभग 2000 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 1,50,000 यूनिट से अधिक रक्तदान करवाना है। भारत  के अलावा 18 देशों में 60 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। यह सनातन परम्परा "वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना को साकार रूप प्रदान करेगा।

    यह जानकारी तेरापंथ युवक परिषद रतलाम के अध्यक्ष सिद्धार्थ गांधी ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया रतलाम जिले में चार स्थानों (रोटरी हॉल, सिविल हॉस्पिटल जावरा, जैन मांगलिक भवन बिरमावल एवं सौरभ कटारिया के नए निवास सेन्ट्रल बैंक वाली गली) पर शिविर आयोजित होंगे। शिविर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। परिषद के मंत्री अभिनव बरमेचा ने बताया के इच्छुक रक्तदाता ई-रक्तकोष पर अपना पंजीयन अभी से ही करवा कर रक्तदान हेतु 17 सितम्बर को उपस्थित हो सकते हैं।इससे रक्तदान में अनावश्यक विलम्ब नहीं होगा। प्रेसवार्ता में परिषद के कार्यसमिति सदस्य पुनीत भण्डारी भी उपस्थित थे। एम.बी.डी.डी. संयोजक हर्षवर्धन मूणत ने बताया रतलाम में 1500 यूनिट रक्त एकत्रित करने का प्रयास है। इसके लिए सम्पूर्ण तेरापंथ युवक परिषद के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

    2000 रक्त संग्रह बूथ होंगे स्थापित

    अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने कोविड-19 की जंग को जीता है। देश के सभी नागरिकों का जीवन भारत सरकार द्वारा निःशुल्क वेक्सीनेशन के माध्यम से सुरक्षित हुआ है। मृत्यु अटल सत्य है परन्तु यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम स्वैच्छिक रक्तदान द्वारा देश के ब्लड बैंकों को इतना समृद्ध कर दें कि खून की कमी से कोई व्यक्ति असमय काल का ग्रास न बने। जन-समूह में जागरूकता पैदा करने और उन्हें स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी 17 सितम्बर, 2022 को देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के कस्बों, नगरों, महानगरों सहित ग्रामीण अंचलों में लगभग 2000 रक्त-संग्रह-बूथ स्थापित कर रक्तदान का महा-अभियान चलाया जाएगा।

    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है नाम

    इतने विशाल स्तर पर एक दिन एक समयावधि में आयोजित यह रक्तदान अभियान अब तक की अवधि में रक्तदान के संदर्भ में विश्वभर में पहला अभियान होगा जो एक नया विश्व कीर्तिमान गढ़ने की ओर उठाया गया अ.भा. ते.यु.प. का सशक्त और प्रभावी कदम बनेगा। बता दें कि इसी प्रकार के रक्तदान शिविर के माध्यम से 06 सितम्बर, 2014 को देश के 286 स्थानों पर 682 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 100212 यूनिट रक्त-संग्रह के साथ संस्था ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम अंकित करवाया था। यह भी विशेष उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर, 2022 को अखिल भारतीय युवक परिषद अपने 58वें स्थापना दिवस को मना रहा है, इसी के साथ एक सुखद संयोग का प्रसंग और जुड़कर इस दिन को विशेष महत्व प्रदान कर रहा है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मदिवस भी इसी दिन है।

    चार माह से चल रहा जागरूरता का अभियान

    संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री पवन मांडोत के अनुसार उपरोक्त महा-अभियान को सफल बनाने की दिशा में चार माह से देशभर में सक्रिय 350 से अधिक तेरापंथ युवक परिषद के हजारों कार्यकर्ता स्वयं सेवकों की विशाल टीम एक महान उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है। इसके तहत प्रायः सभी राज्यों में मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राजनेताओं, उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों, विभिन्न कंपनियों, निगमों के कार्यकारी अधिकारियों, सुप्रसिद्ध अभिनेताओं, मोटिवेशनल गुरुओं, धार्मिक संगठनों एवं धर्मगुरुओं के साथ-साथ जन-साधारण से भेंट कर उन्हें मानव सेवा के इस अनूठे यज्ञ में अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार आहूति समर्पित करने हेतु प्रेरित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

    रेलवे और स्वास्थ्य विभाग जैसे सरकारी संगठनों का भी मिल रहा सहयोग

    राष्ट्रीय सह-संयोजक सौरभ पटवारी ने कहा कि यह गौरव एवं गर्व की बात है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रतीक चिन्ह (लोगो) की छाया में काम करने का अवसर हमें मिला और इसी के साथ नेशनल हेल्थ मिशन तथा स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउन्सिल जैसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थाओं का पूर्ण समर्थन एवं सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। साथ ही साथ विश्व के सबसे बड़े रेल नेटवर्क "भारतीय रेल" के माध्यम से लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर इस रक्तदान अभियान को प्रमोट करने हेतु मोटिवेशनल अनाउंसमेंट भी किया जा रहा है।

    इन्होंने दिया अभियान को समर्थन

    अब तक सैकड़ों नेताओं, अभिनेताओं, धर्म-गुरुओं, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों जैसे रॉबिनहुड आर्मी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, रॉटरी क्लब, लॉयन्स क्लब, बी. जे. एस. जीतो, बडावदा सेवा समिति, जन अभियान परिषद, रक्तदान महादान ग्रुप, समस्त जैन सोश्यल ग्रुप, लियो ग्रुप, दाउदी बोहरा समाज आदि के साथ-साथ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रेल मंत्रालय का सम्पूर्ण नैतिक समर्थन प्राप्त हुआ है।

    इन माध्यमों से किया जा रहा लोगों को जागरूक

    मार्केटिंग की आधुनिक शैली अपनाते हुए विविध प्रकार की ब्रांडिग सामग्री, जैसे रक्तदान संबंधी गीत, मोबाइल कॉलर ट्यून, टेबलटॉप, टी-शर्ट, दुपट्टा, कुर्ते, जैकेट्स, साड़ी, टोपी, बिलों एवं रसीदों में वाटरमार्क, रेलवे स्टेशनों पर मोटीवेशनल अनाउंसमेंट, बॉल-पेन, कॉपी आदि का निर्माण कर रक्तदाता को प्रेरित किया जा रहा है।

    अभियान का उद्देश्य रक्तदाताओं का डाटाबेस तैयार करना भी

    "मेगा ब्लड डोनेशन डाइव" के राष्ट्रीय संयोजक हितेश भांडिया ने एम.बी.डी.डी. रक्तदान महाभियान के सन्दर्भ में अभातेयुप की दूरदर्शी सोच को उजागर किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य मात्र रक्तदान के द्वारा रक्त एकत्रित करना ही नहीं अपितु इसके माध्यम से ई-रक्तकोष पर एक ऐसा डाटा बैंक तैयार कर देश को समर्पित करना है कि भविष्य की आपातकालीन परिस्थितियों में इस डाटा के माध्यम से रक्तदाताओं से पुनः सम्पर्क कर रक्त आवश्यकताओं की सहज पूर्ति की जा सके। साथ ही साथ रक्तदाताओं के मन में देशभक्ति की भावना का संचार करते हुए देश के क्षितिज पर उनके द्वारा रक्तदान के माध्यम से प्रदान अमूल्य जीवनदान को इस प्रकार प्रतिष्ठित करना है कि उसके आगे सभी दान गौण महसूस हो। जरुरतमंदों को रक्तदान यानि नया जीवनदान।

    रक्त का कोई विकल्प नहीं, सिर्फ रक्त के बदले रक्त

    जैसा हम सभी जानते हैं कि गत दो-तीन वर्षों से सम्पूर्ण विश्व को अपने क्रूर ताण्डव से संत्रस्त करने वाली महामारी कोविड-19 के भय से स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में भारी कमी आई है। साधारण जनसमुदाय चिकित्सालय, चिकित्सा उपकरण एवं चिकित्सा कर्मियों के सम्पर्क में आने से कतराने लगा हैं। ऐसी स्थिति में ब्लड बैंकों में जमा रक्त एवं रक्त से संबंधित अन्य घटकों में कमी आना स्वाभाविक है। ऐसी विकट परिस्थिति में यदि किसी को खून की अपेक्षा हो तो एक मात्र 'रक्त के बदले रक्त' का विकल्प शेष रहता है अर्थात् रक्त की जरूरत महसूस करने वाले रोगी के परिजनों को पहले अपना रक्त ब्लड बैंक में जमा करने पर बदले में उतना ही यूनिट अपेक्षित रक्त उपलब्ध करवाया जा सकता है। रोगी के परिजन अपना खून भी देने के लिए तैयार हो जाते हैं परन्तु कई बार इच्छित ब्लड ग्रुप का रक्त ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं होने पर समस्या विकराल हो जाती है। रक्त का कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है।

    18 से 65 की आयु तक हर 3 माह में एक बार करें रक्तदान

    135 करोड़ की जनसंख्या वाले हमारे देश में लगभग 52 करोड़ ऐसे स्वस्थ व्यक्तियों की विशाल संख्या उपस्थित है। यह स्वैच्छिक रक्तदान करे तो देश के ब्लड बैंकों में कभी कोई कमी नहीं आ सकती। भारत में रक्तदान नियमों के अनुसार कोई भी स्वस्थ व्यक्ति 18 से 65 वर्ष की आयु तक प्रति तीन माह में एक बार स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। ज्ञातव्य है कि जहाँ एक ओर मानव शरीर की अस्थि मज्जा में नए रक्त-निर्माण की प्रक्रिया सतत चालू रहती है, वहीं पुरानी रक्त कणिकाएं अपनी लगभग 120 दिन की आयु पूरी कर के नए रक्त के लिए स्थान प्रदान करती रहती है। हमारे शरीर में 5 से 6 लीटर रक्त हर समय रक्त वाहिकाओं के माध्यम से सतत प्रवाहित होता रहता है। एक स्वस्थ व्यक्ति एक से दो यूनिट 1 यूनिट 500 मिली लीटर रक्त का दान स्वेच्छा से कर सकता है।

    आईएसओ प्राप्त गैर सरकारी संगठन है अभा तेरापंथ युवक परिषद

    अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद आई एस ओ पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन है। यह राष्ट्रसंत आचार्य तुलसी की दूरदृष्टियुक्त सद्प्रेरणा से स्थापित,  प्रेक्षा-प्रणेता आचार्य महाप्रज्ञ की अमृतमयी प्रेक्षा साधना से सिंचित और युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के सतत आध्यात्मिक मार्गदर्शन में मानव सेवा को समर्पित है।बहु-आयामी सेवा कार्यों से तेरापंथ धर्मसंघ के साथ-साथ सम्पूर्ण जन-मानस में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

    परिषद के प्रमुख कार्य

    • 11 राज्यों में 66 आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से उच्च-गुणवत्ता युक्त रोग निदान एवं जांच कार्य।
    • सर्वाधिक रक्तदाता संस्था द्वारा निरंतर गतिशीलता के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का अनवरत आयोजन।
    • नेत्रदान की प्रेरणा के साथ प्रतिवर्ष सैंकड़ों नेत्रदान कार्य।
    • बाढ़, भूकम्प, प्राकृतिक आपदाओं के समय तेरापंथ टॉस्क फोर्स के माध्यम से जनसेवा भारत
    • सरकार के नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स से प्रशिक्षित युवाओं को इस टॉस्क फोर्स में शामिल किया जाता है। रक्तदान के क्षेत्र में संस्था की कुछ उपलब्धियों पर भी प्रसंगवश दृष्टिपात उपयुक्त है।
    • 17 सितम्बर, 2012 को देश में 276 शहरों एवं कस्बों में 651 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 96,600 यूनिट रक्त संग्रह का कीर्तिमान।
    • 06 सितम्बर, 2014 को देश के 286 स्थानों पर 682 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 100212 यूनिट रक्त-संग्रह। गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज।
    • सन् 2016 में एक वर्ष तक निरन्तर 366 दिन तक 410 स्थानों पर 468 रक्तदान शिविरों के साथ विश्व में सबसे लम्बे समय तक निरन्तर चलने वाले रक्तदान अभियान के रूप में इण्डिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम अंकित हुआ।
    • सन् 2020 में कोविड-19 की विकट परिस्थितियों व लॉकडाउन की स्थिति में भारत सरकार के अनुरोध पर लगभग 55000 यूनिट रक्तदान एवं एक माह में 2000 यूनिट प्लाज्मा डोनेशन के साथ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ग्लोबल रिर्कार्ड एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन, एशिया पैसिफिक रिकॉर्ड्स और ग्लोबल रिकॉर्ड्स में नाम अंकित हुआ।
    ]]>
    Thu, 15 Sep 2022 21:03:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों को दी राहत, बीमे की बढ़ी प्रीमियम सरकार भरेगी, आखिरी तारीख 30 सितंबर तक बढ़ाई https://acntimes.com/The-last-date-of-the-journalist-insurance-scheme-is-September-30-the-government-will-pay-the-increased-premium https://acntimes.com/The-last-date-of-the-journalist-insurance-scheme-is-September-30-the-government-will-pay-the-increased-premium एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रदेश के पत्रकारों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुनः राहत प्रदान की है। उन्होंने पत्रकारो की बीमा योजना की बढ़ी हुई प्रीमियम राशि सरकार द्वारा भरने की घोषणा की है। इसके साथ ही बीमा करवाने के लिए निर्धारित आखिरी तारीख भी बढ़ा कर 30 सितंबर कर दी है।

    मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश के विकास में पत्रकारों की महती भूमिका है। ऐसे में उनकी चिंता रखना उनका दायित्व है। चौहान के अनुसार उन्हें कई पत्रकारों ने बताया कि बीमे की प्रीमियम की राशि काफी बढ़ गई है जिसे चुकाने में दिक्कत आ रही है। इसलिए सरकार ने तय किया है कि पिछले वर्ष की ही तरह बढ़ी हुई प्रीमियम की राशि सरकार ही भरेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आखिरी तारीख भी बढ़ा दी गई है। अब इसे 16 सितंबर से बढ़ा कर 30 सितंबर तक कर दिया गया है।

    प्रदेशभर के पत्रकारों ने की थी प्रीमियम घटाने व तारीख बढ़ाने की मांग

    बता दें कि बीमे की प्रीमियम को कम करने और इसकी आखिरी तारीख बढ़ाने को लेकर प्रदेशभर के पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री से ट्वीट और ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई थी। इसमें बढ़ी हुई प्रीमियम से होने वाली परेशानी से अवगत कराते हुए इसे घटाने का अनुरोध किया था। मांग करने वालों में पत्रकारों के अलावा उनके संगठन भी शामिल हैं।

    ]]>
    Thu, 15 Sep 2022 01:30:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जिले में अब तक 43 इंच से अधिक बारिश दर्ज, 24 घंटों में सबसे ज्यादा 105 मिलीमीटर रावटी में हुई https://acntimes.com/More-than-43-inches-of-rain-recorded-in-the-district-so-far https://acntimes.com/More-than-43-inches-of-rain-recorded-in-the-district-so-far एसीएन टाइम्स @ रतलाम  मौजूदा मानसून सत्र में बारिश ने जिले के औसत बारिश के आंकड़े को पार कर लिया है। जिले की सामान्य  औसत वर्षा 918 मिलीमीटर है जबकि अब तक 1076.73 मिलीमीटर अर्थात 43 इंच से अधिक हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 31 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई थी।

    14 सितम्बर की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन लगभग 49.03 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आलोट में 31 मिलीमीटर, जावरा में 47 मिलीमीटर, ताल में 46 मिलीमीटर, पिपलौदा में 15 मिलीमीटर, बाजना में 43 मिलीमीटर, रतलाम में 34 मिलीमीटर, रावटी में 105 मिलीमीटर तथा सैलाना में 71 मिलीमीटर, वर्षा दर्ज की गई।

    ]]>
    Wed, 14 Sep 2022 23:05:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे https://acntimes.com/PM-Modi-to-release-8-cheetahs-brought-from-Namibia-in-Kuno-National-Park-on-September-17 https://acntimes.com/PM-Modi-to-release-8-cheetahs-brought-from-Namibia-in-Kuno-National-Park-on-September-17 एसीएन टाइम्स @ भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे यहां अपना जन्मदिन नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ने के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इसके मद्देनजर कूनो नेशनल पार्क में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
    इसी क्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने कूनो नेशनल पार्क में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने उस फेंसिंग बाढ़ को भी देखा जहां पर नामीबिया से आए चीतों को 30 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा। यादव ने अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के साथ केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कूनो नेशनल पार्क में तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर सी. पी. गोयल (महानिदेशक वन एवं स्पेशल सेक्रेटरी), डॉ. एसपी यादव (अपर महानिदेशक, एनटीसीए) और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    चीतों की वापसी ऐतिहासिक कदम, पर्यावरण संतुलन बनेगा- यादव

    केंद्रीय मंत्री यादव ने फ्रंटलाइन स्टाफ, चीता मित्र, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के यंग वैज्ञानिकों और सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि चीतों की वापसी एक ऐतिहासिक कदम है। इससे पर्यावरण संतुलन को कायम रखने में आसानी तो होगी ही साथ ही स्थानीय लोगों में खुशहाली का संचार होगा।  प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर कूनो नेशनल पार्क के बीच से बहने वाली कूनो नदी इसे न केवल और भी अधिक खूबसूरत बना देती है, बल्कि इसके सपाट और चौड़े तटों पर खिली हुई धूप में अठखेलियां करते मगरमच्छ यहां आने वाले लोगों को रोमांचित कर देते है। कूनो नेशनल पार्क में विभिन्न प्रकार के 174 पक्षियों की प्रजातियां मौजूद है, वहीं सैंकड़ों प्रजातियां वन्य जीवों की हैं। पक्षियों की 12 प्रजातियां तो दुलर्भ श्रेणी में मानी गई हैं।

    10 स्थलों में से कूनो पालपुर अभ्यारण्य सबसे उपयुक्त

    केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय के निर्देश पर वर्ष 2010 में भारतीय वन्य जीव संस्थान (वाईल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट) ने भारत में चीता पुनर्स्थापना के लिए संभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया। इसमें 10 स्थलों के सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश के कूनो पालपुर अभ्यारण्य जो वर्तमान में कूनो राष्ट्रीय उद्यान है। यह सर्वाधिक उपयुक्त पाया गया है।

    दो दर्जन चीते रह सकते हैं क्षेत्र में

    कूनो के राष्ट्रीय उद्यान के 750 वर्ग किलोमीटर में लगभग दो दर्जन चीतों के रहवास के लिए उपयुक्त है। इसके अतिरिक्त करीब 3 हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र दो जिलों श्योपुर और शिवपुरी में चीतों के स्वंच्छद वितरण के लिए उपयुक्त हैं।

    ]]>
    Tue, 13 Sep 2022 08:06:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
    अध्यापकों की आज प्रस्तावित हड़ताल से हिली शिवराज सरकार, भोपाल में धारा 144 लागू, अध्यापकों की मॉनीटरिंग के निर्देश https://acntimes.com/Teachers-strike-today-there-will-be-a-show-of-strength-in-Bhopal https://acntimes.com/Teachers-strike-today-there-will-be-a-show-of-strength-in-Bhopal एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र विधानसभा का सत्र 13 सितंबर को शुरू हो रहा है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र ने इसी दिन भोपाल में शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। संघ पदाधिकारियों ने इस शक्ति प्रदर्शन में करीब 1 लाख अद्यापकों के पहुंचने का अनुमान जताया है। इस प्रस्तावित हड़ताल से प्रदेश सरकार हिल गई है और ताबड़तोड़ में भोपाल में धारा 144 लागू कर दी गई है। इतना ही नहीं सभी संभागों में एक-एक अधिकारी की तैनाती भी की गई है जिन्हें बिना अनुमति विद्यालयों में अनुपस्थित रहने वाले अध्यापकों की मॉनीटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

    आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल ने लंबित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते 13 सितंबर को भोपाल में अध्यापकों का शक्ति प्रदर्शन प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि अध्यापकों की इस हड़ताल को विपक्ष का समर्थन भी मिल सकता है और अन्य संगठन भी भोपाल में प्रदर्शन और रैली इत्यादि कर सकते हैं। इस आशंका के चलते सरकार हरकत में आ गई है। भोपाल में जहां तत्काल प्रभाव से धारा 144 प्रभावशील कर दी गई है वहीं पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने भोपाल में ऐसी किसी भी गतिविधि पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

    पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि धारा 144 के लागू रहते हुए भोपाल शहर में किसी भी प्रकार का प्रदर्शन, जुलूस, आंदोलन इत्यादि गैरकानूनी माना जाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अन्य आयोजन भी बिना अनुमति के नहीं हो सकेंगे।

    संभीगीय अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, ले रहे पल-पल की अपडेट

    इसके अलावा संभाग स्तर पर लोक शिक्षण संचनालय के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जहां। इतना ही नहीं हर 2 घंटे में जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली जा रही है। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय लगातार जिला शिक्षा अधिकारियों से संपर्क में हैं और अध्यापकों की हड़ताल को लेकर अपडेट ले रहे हैं।

    लंबित मांगों के संबंध में आदेश जारी करे सरकार

    सरकार के इस तरह अचानक हरकत में आने को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार डर गई है। इसलिए इस तरह ताबड़तोड़ में आदेश पर आदेश निकाले जा रहे हैं। चूंकि 13 सितंबर को भोपाल में विधानसभा का सत्र भी शुरू होना है इसलिए सरकार नहीं चाहती कि उसमें कोई व्यवधान उत्पन्न हो। संघ का मानना है कि सरकार को यदि इतनी ही चिंता है तो उनकी लंबित मांगों के संबंध में आदेश जारी करने चाहिए।

    भूमिगत हुए प्रदेश अध्यक्ष पटेल, अचानक होंगे प्रकट

    बताया जा रहा है हड़ताल का आह्वान करने वाले आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र के प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल प्रशासन के हरकत में आते ही भूमिगत हो गए हैं। दरअसल उन्हें और अन्य पदाधिकारियों को अंदेशा है कि सरकार उन्हें डरा-धमका सकती है। इसके लिए उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा सकता है अथवा नजरबंद भी करवाया जा सकता है। यही वजह है कि संघ के पदाधिकारी हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। हड़ताल के आह्वान के चलते पदाधिकारियों के अचानक ही भोपाल में प्रकट होने का अनुमान है।

    ये हैं अध्यापकों की प्रमुख मांगें 

    • नियमित कर्मचारियों की भांति 'नवीन पेंशन योजना' के स्थान पर 'पुरानी पेंशन योजना' लागू की जाए।
    • 1 जुलाई 2018 के पश्चात 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके नवीन शिक्षक संवर्ग (अध्यापक संवर्ग) को क्रमोन्नत / समयमान वेतनमान का लाभ तत्काल प्रदान किया जाए।
    • लम्बे समय से बंद पदोन्नति की कार्रवाई अतिशीघ्र की जाए।

    संघर्ष के विरुद्ध शासन की कार्रवाई निंदनीय

    शासन हमारी माँगों व समस्याओं का निराकरण तो 4 साल में भी नहीं कर पाता है। इसके उलट जब हम अपनी मांगों के लिए संघर्ष करते हैं तब हम पर कार्रवाई करने में तनिक भी देर नहीं लगाताहै। हम इस तरह की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

    भरत पटेल, प्रांताध्यक्ष- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश

    आंदोलन कुचलने के बजाय समस्या हल करने में लगाए शक्ति

    शासन जितनी शक्ति आंदोलन को कुचलने में लगाती है, अगर उसकी आधी शक्ति भी कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण में लगा दे तो सारी समस्याएं हल हो जाएंगी। शासन कार्रवाई व अन्य बातों के बजाय इस ओर ध्यान दे।

    प्रकाश शुक्ला, संभाग अध्यक्ष- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, उज्जैन

    ]]>
    Tue, 13 Sep 2022 00:35:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
    राष्‍ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 13 को, 5 लाख 81 हजार 502 बच्‍चों को खिलाई जाएगी एल्‍बेंडाजोल की गोली, बच्चों के भूखे पेट न भेजें https://acntimes.com/Children-and-adolescents-will-be-fed-albendazole-tablet-on-September-13 https://acntimes.com/Children-and-adolescents-will-be-fed-albendazole-tablet-on-September-13 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्‍ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 13 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनवाडी केंद्रों के माध्‍यम से 1 साल से 19  साल तक के बच्‍चों और किशोर-किशोरियों को एल्‍बेडाजोल (400 एमजी) की गोली निःशुल्क खिलाई जाएगी। इस दिन 5 लाख 81 हजार 502 बच्चों व किशोरों को गोली खिलाने का लक्ष्य है। इसका मॉपअप राउंड 16 सितंबर (मॉपअप दिवस) को होगा। इस दिन शेष रहे बच्चों को गोली दी जाएगी।

    बच्‍चों में कृमि संक्रमण व्‍यक्तिगत अस्‍वच्‍छता एवं संक्रमित दूषित मिट्टी के संपर्क में आने से संभावित  है। इससे शारीरिक एवं बौद्विक विकास बाधित होता है। साथ ही खून की कमी व पोषण स्‍तर पर दुष्‍प्रभाव भी पड़ता है। इसके चलते ही डब्‍ल्‍यूएचओ द्वारा 1 से 19 वर्ष के बच्‍चों और किशोरों को कृमिनाशन का सेवन कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। स्‍कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों, छात्रावासों तथा मदरसों में गोली का सेवन कराने के लिए कृमि मुक्ति दिवस 13 सितंबर और मॉपअप राउंड दिवस 16 सितंबर क मनाया जाएगा। 

    किस उम्र के लिए क्या प्रावधान

    • 1 से 2 वर्ष के बच्‍चों को एल्‍बेंडाजोल 400 एमजी की आधी गोली चूरा कर पीने के साफ पानी के साथ सेवन करना है।
    • 2 से 5 वर्ष के बच्‍चों को एल्‍बेंडाजोल 400 एमजी की पूरी गोली चूरा करके पीने के साफ पानी के साथ।
    • 5 से 19 वर्ष के बच्चों व किशोर-किशोरियों को एल्‍बेंडाजोल 400 एमजी की पूरी गोली चबाकर पीने का साफ पानी के साथ देना है।

    कभी बीमारियों व समस्याओं से मिलेगा लाभ

    प्रभारी सीएमएचओ डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि बच्‍चों में कृमि संक्रमण के कारण खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी, थकावट एवं बीमारियों की आशंका रहती है। बच्‍चों में कृमि नियंत्रण से लाभ होता है। इनमें अनीमिया नियंत्रण, रोग प्रतिरक्षा में सुधार, पौष्टिकता बढ़ना,  समुदाय में कृमि संक्रमण को कम करने में मदद, स्‍कूल आंगनवाड़ में एकाग्रता एवं उपस्थिति में सुधार, कार्यक्षमता में सुधार आदि उद्देश्य मुख्‍य हैं।

    कृमि संक्रमण से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं करें

    • नाखून साफ एवं छोटे रखें।
    • हमेशा साफ पानी पीयें।
    • अपने हाथ साबुन से धोंएं (विशेषकर खाना खाने से पहले और शौच के बाद)।
    • साफ पानी से फल और सब्जियों को धोएं।
    • खाने को हमेशा ढंक कर रखें।
    • खुले में शौच ना करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करें।
    • आसपास सफाई रखें।
    • पैरों में जूते-चप्‍पल पहनें।

    स्कूलों ने जारी की एडवाइजरी

    कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल गोली के सेवन को लेकर स्कूलों द्वारा बच्चों के अभिभावकों को एडवाइजरी जारी की है। इसमें गोली खिलाने को लेकर उनकी समहमति या असहमति मांगी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि बच्चों को खाली पेट गोली नहीं लेनी है अतः वे उचित आहार ग्रहण करें ताकि उन्हें गोली का सेवन कराया जा सके।

    ]]>
    Mon, 12 Sep 2022 23:37:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    तपन धवन 6 माह और प्रदीप सोनी को एक साल के लिए किया जिलाबदर, एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने की कार्रवाई https://acntimes.com/Ratlam-Tapan-Dhawan-and-Pradeep-Soni-District-Badr-for-a-year https://acntimes.com/Ratlam-Tapan-Dhawan-and-Pradeep-Soni-District-Badr-for-a-year एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) व (ख) के अधीन प्रदत्त शक्तियों को उपयोग करते हुए दो आरोपियों को जिला बदर किया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर निवासी तपन उर्फ तप्पू पिता रूपकिशोर धवन को 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया है।

    इसी तरह पुलिस थाना माणकचौक अन्तर्गत सिलावटों का वास लक्कडपीठा निवासी प्रदीप पिता श्याम सुन्दर सोनी को 1 वर्ष की अवधि के लिए जिलाबदर किया है। उक्त अवधि में आरोपी रतलाम जिले की राजस्व सीमा के अलावा समीपस्थ जिला उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ, मंदसौर की राजस्व सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

    --------------------

    --------------------

    आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

    ...तो परेशान न होंअपना...

    'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

    अपनाइयेएक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

    क्योंकि,

    'जल ही जीवन है'

    'Change Your Mind - Change Your Life'

    जानने के लिए संपर्क करें

    9826809338 या 7470909338 पर

    ]]>
    Fri, 02 Sep 2022 00:55:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विद्यार्थी खुद को पाठ्यक्रम के अलावा नवाचार से जोड़ें और ऐसा कौशल विकसित करें कि अपने विचार प्रौद्योगिकी से जोड़ सकें& डॉ. आदित्य कुमार https://acntimes.com/Atal-workshop-and-exhibition-organized-in-Kendriya-Vidyalaya-Mandsaur https://acntimes.com/Atal-workshop-and-exhibition-organized-in-Kendriya-Vidyalaya-Mandsaur एसीएन टाइम्स @ मंदसौर । सभी विद्यार्थी पाठ्यक्रम के विषय के अतिरिक्त अपने आपको नवाचार से भी जोड़ें। ऐसा कौशल विकसित करें कि आप अपने विचार को प्रौद्योगिकी से जोड़ सकें तथा तकनीकी के सहयोग से नए-नए समाधान प्रस्तुत कर सकें।

    यह बात एडिफाई स्कूल के प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार ने कही। वे केंद्रीय विद्यालय मंदसौर में आयोजित अटल कार्यशाला व प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। इससे पूर्व अतिथि का स्वागत केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य प्रियदर्शन गर्ग ने किया एवं प्रयोगशाला के विषय में जानकारी दी। उन्होंने जीवन में नवाचार के महत्व को समझाया। गर्र ने यह भी बताया कि किस प्रकार अटल लैब बच्चों को वैज्ञानिक बनने के गुर सिखाने में सहायक है।

    भौतिक विज्ञान के व्याख्याता दिनेश सांचौरा ने अटल टिकटिंग लैब किस प्रकार बच्चों में क्रिएटिविटी पैदा कर सकती है, इसकी जानकारी दी। ई-टेक रोबोट की शिवानी जायसवाल के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर एक भी प्रदर्शित किया गया।

    प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय, वात्सल्य विद्यालय, एडिफाई विद्यालय और दशपुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। संचालन रविराज जैन ने किया।

    ----------------------------

    आप बीमारियों से त्रस्त हैं ?

    ...तो परेशान न हों, अपना...

    'पानी बदलिए - जीवन बदलिए'

    अपनाइये, एक चमत्कारी पानी जो आपके जीवन में भर देगा खुशियां

    क्योंकि,

    'जल ही जीवन है'

    'Change Your Mind - Change Your Life'

    जानने के लिए संपर्क करें

    9826809338 या 7470909338 पर
    ----------------------------

    ]]>
    Sun, 28 Aug 2022 21:16:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला (बड़े भैया) का निधन, शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार https://acntimes.com/Senior-BJP-leader-and-Congress-MLA-Sanjay-Shuklas-father-Vishnu-is-no-more https://acntimes.com/Senior-BJP-leader-and-Congress-MLA-Sanjay-Shuklas-father-Vishnu-is-no-more एसीएन टाइम्स @ इंदौर । भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला (बड़े भैया) का गुरुवार को इंदौर में निधन हो गया। 86 वर्षीय शुक्ला कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला तथा राजेंद्र शुक्ला के पिता थे। उनके निधन से ब्राह्मण समाज को बड़ी क्षति हुई है। वे कान्यकुब्ज समाज और सर्वब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

    मध्यप्रदेश भाजपा के शेर कहलाने वाले विष्णु प्रसाद शुक्ला का गुरुवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने इंदौर के बाणगंगा स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। विष्णु बडे़ और बड़े भैया के नाम से पहचाने जाने वाले शुक्ला के पुत्र संजय ने हाल ही में कांग्रेस के टिकट पर इंदौर महापौर का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव विजयी रहे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होने भोपाल गए थे। जैसे ही पिता के निधन का समाचार मिला वे इंदौर रवाना हो गए। दिवंगत का शुक्ला का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह में उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर रखा जाएगा। इसी पुष्टि विधायक संजय शुक्ला के पीए सुनील अग्रवाल ने की।

    80 के दशक में दो बार दो बार चुनाव लड़े बड़े भैया

    बड़े भैया का जन्म 1937 में जानापाव के पास हुआ था। जनसंघ की विचारधारा से प्रभावित शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे। उन्हें भाजपा ने 1980 के दशक में इंदौर से दो बार टिकट दिया। इसमें से एक बार वे मिल क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। हालांकि वे जीत नहीं पाए। वे आपातकाल के दौरान 19 माह तक जेल में भी रहे थे। विष्णु बड़े पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय के काफी नजदीकी रहे।

    मुख्यमंत्री व अन्य ने दी श्रद्धांजलि

    विष्णु बड़े के निधन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कमलनाथ ने कहा कि विधायक संजय शुक्ला के पिताजी विष्णुप्रसाद शुक्ला के निधन का दुखद समाचार मिला। परिवार के प्रति शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

    ]]>
    Thu, 25 Aug 2022 19:41:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भाजपा जिला अध्यक्ष बने जिला योजना समिति सदस्य, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान https://acntimes.com/District-planning-committee-member-became-BJP-district-president https://acntimes.com/District-planning-committee-member-became-BJP-district-president एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला पंचायत की समितियों के चुनाव को लेकर रूद्र पैलेस में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष को जिला योजना समिति का सदस्य मनोनीत होने पर सम्मान किया गया। सम्मान जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई एवं ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के नेतृत्व में सम्मान किया गया।

    जिला अध्यक्ष को योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया जिला योजना अध्यक्ष इससे पहले भी भी जिला योजना समिति के सदस्य रह चुके हैं।

    उनके सम्मान के दौरान जिला मंत्री बंटी पितलिया, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथूलाल गामड़, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौर (दादू बना), श्याम धाकड़, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया, किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य शंकरलाल पाटीदार, पवन जाट, गोपाल गुर्जर, पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष किशोर कसेरा एवं प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Wed, 24 Aug 2022 02:28:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सेवा कार्य कर मनाया भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पंवार का जन्मदिन, सेवा भारती के छात्रोें को भेंट की स्पोर्ट्स किट https://acntimes.com/Celebrated-BJYMO-State-President-birthday-by-doing-service https://acntimes.com/Celebrated-BJYMO-State-President-birthday-by-doing-service एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा की रतलाम जिला इकाई ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सेवा भारती के छात्रावास के विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स किट भेंट की।
    छात्रावास में कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम भारत माता की पूजा-अर्चना एवं आरती की। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने सेवा भारती के छात्रों को स्पोर्ट्स किट भेंट की। अल्पाहार भी करवाया। छात्रों ने गीत गाकर प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी।

    इस अवसर पर मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, मानवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री रविन्द्र पाटीदार, जिला मंत्री शुभम चौहान, संजय जाट,लोकेश अरोड़ा, कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, सहकार्यालय मंत्री शिवम मूणत, सह सोशल मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ मूणत, प्रतीक विजयवर्गीय, मण्डल अध्यक्ष चिराग असरानी, राजेश बैरागी,आयुष पडियार आदि उपस्थित थे।
    ]]>
    Wed, 24 Aug 2022 01:08:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    विधायक काश्यप ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह से की मुलाकात, विभाजित प्लॉट पर निर्माण की अनुमति को लेकर की चर्चा https://acntimes.com/MLA-Kashyap-met-Urban-Development-and-Housing-Minister-Bhupendra-Singh https://acntimes.com/MLA-Kashyap-met-Urban-Development-and-Housing-Minister-Bhupendra-Singh अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्य करने की जानकारी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को भोपाल में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्होंने मंत्री से शहर में विभाजित प्लॉट पर भवन निर्माण की अनुमति और अविकसित कॉलोनियों को विकसित किए जाने के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आश्वासन से अवगत कराया। उन्होंने जल्द मामले में आगामी कार्रवाई किए जाने की बात कही।

    विधायक काश्यप ने मंत्री से अवैध कॉलोनियों के लिए जल्द नियम बनाने और शहर में नए सिरे से बेहतर सड़कों के निर्माण की मांग की। मंत्री सिंह ने आश्वस्त किया कि आगामी कुछ दिनों के भीतर इस संबंध में बैठक आयोजित करेंगे। इसमें मुख्य रूप से विभाजित प्लॉट पर भवन निर्माण की अनुमति जारी करने और अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्यों को जल्द कराए जाने के संबंध में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त सड़क निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

    चुनाव के दौरान रतलाम प्रवेश पर मुख्यमंत्री ने किया था आश्वस्त

    बता दें कि, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पूर्व में रतलाम दौरे के दौरान विभाजित प्लॉट पर भवन निर्माण की अनुमति जारी करने और अविकसित कॉलोनियों को विकसित बनाने को लेकर शहरवासियों को आश्वस्त किया था। उसी संबंध में विधायक काश्यप ने भोपाल में मंत्री सिंह से मुलाकात कर उक्त मामले को संज्ञान में लाकर कार्रवाई को आगे बढ़ाए जाने की मांग की।

    ]]>
    Thu, 18 Aug 2022 22:43:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जबलपुर आरटीओ संतोष पाल के गढ़ा फाटक सहित अन्य ठिकानों पर EOW का छापा, आय से 650 गुना ज्यादा मिली संपत्ति, देखें वीडियो... https://acntimes.com/EOW-raids-at-Jabalpur-RTO-Santosh-Pals-Garha-Phatak-and-other-locations https://acntimes.com/EOW-raids-at-Jabalpur-RTO-Santosh-Pals-Garha-Phatak-and-other-locations सागर और जबलपुर की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, आलीशान बंगले देख हतप्रभ रह गई टीम

    एसीएन टाइम्स @ जबलपुर । आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के गढ़ा पाटक सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा। कार्रवाई क दौरान 6 आलीशान बंगले, 1 फार्म हाउस, दो कारें और दो मोटरसाइकिल सहित का पता चला है। सर्च कार्रवाई के दौरान मिले प्रॉपर्टी के दस्तावेजों और संपत्ति का आकलन किया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल के यहां आय से अधिक संपत्ति होने को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसका सत्यापन प्रकोष्ठ के निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी से कराया गया। सत्यापन में आये साक्ष्य के आधार पर आरटीओ पाल, पत्नी रेखा पाल, लिपिक, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जबलपुर की संपत्ति और व्यय आय से 650 गुना ज्यादा पाए गए। टीम ने जब गढ़ा फाटक स्थित बंगले में प्रवेश किया तो वहां की भव्यता देख कर सदस्यों की आंखें फटी रह गईं। बंगला ना सिर्फ काफी बड़ा है बल्कि वहां ऐश-ओ-आराम का हर सामान मौजूद है।

    इन्होंने दिया कार्रवाई को अंजाम

    ईओडब्ल्यू द्वारा आरटीओ पाल की संपत्ति की सर्चिंग के लिए जबलपुर और सागर की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई थी। इसमें उप पुलिस अधीक्षक ए. वी. सिंह, निरीक्षक उमा नवल आर्य, स्वर्णजीत सिंह धामी, प्रेरणा पांडेय, शशिकला मस्कुले, मोमेंद्र कुमार मर्सकोले, उप निरीक्षक गोविंद सिंह यादव, चंद्रजीत सिंह यादव, विशाखा तिवारी, रोशनी सोनी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

    इस संपत्ति का पता चला

    छापे के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पाल व परिवार के नाम पर 6 आवासीय भवन, एक फार्म हाउस, दो कारें और दो बाइक सहित अन्य संपत्तियों का पता चला है। इनमें ये चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं...

    1. एक आवासीय भवन, पी. पी. कॉलोनी, ग्वारी घाट वार्ड, जबलपुर (1247 वर्ग फीट)।
    2. एक आवासीय भवन, शंकर शाह वार्ड, जबलपुर (1150 वर्ग फीट)।
    3. दो आवासीय भवन, शताब्दीपुरम् एम.आर. -4 रोड जबलपुर (10 हजार वर्ग फीट)।
    4. एक आवासी भवन कस्तूरबानगर गांधी वार्ड जबलपुर (570 वर्गफीट)।
    5. एक आवासीय भवन गढ़ा फाटक, जबलपुर (771 वर्ग फीट निर्माण)।
    6. दीपाखेड़ा गांव, चरगंवा रोड जबलपुर में फार्म हाउस (1.4 एकड़)।
    7. कार आई-20 (एमपी 20 सीबी 5455)।
    8. स्कॉर्पियो (एमपी 20 एचए 8654)।
    9. मोटर साइकिल पल्सर (एमपी 20 एनएफ 2888)।
    10. मोटर साइकिल बुलट (एमपी 20 एमएसजेड 5455)।
    ]]>
    Thu, 18 Aug 2022 01:26:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आपके नवजात शिशु की अभिलाषा, सुनिए& ख्यात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा पौराणिक की जुबानी, देखें वीडियो https://acntimes.com/Desire-of-a-newborn-Gynecologist-and-obstetrician-Dr-Neerja-Puranic https://acntimes.com/Desire-of-a-newborn-Gynecologist-and-obstetrician-Dr-Neerja-Puranic एसीएन टाइम्स @ हेल्थ डेस्क । मां की कोख में 9 माह तक रहने के बाद किसी शिशु का दुनिया में आना विशिष्ट घटना है। एक मां के लिए इससे बढ़ कर कोई और खुशी नहीं होती। जन्म से पूर्व तक एक मां सिर्फ अपने शिशु को महसूस कर सकती है लेकिन जन्म के बाद वह उसे प्रत्यक्ष रूप से देख पाती है और उसे किसी भी व्याधि से बचाने के लिए चिंतित रहती है। यही वह समय है जब एक नवजात शिशु को मजबूत बनाने का संस्कार किया जाना जरूरी है। नवजात की ऐसी ही जरूरी और अभिलाषा बयां कर रही हैं एक ख्यात डॉक्टर अपनी जुबानी।

    हम बात कर रहे हैं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पौराणिक की जो खुद भी एक सफल मां हैं। इंदौर की वरिष्ठ स्तनपान सलाहकार एवं चिकित्सक डॉ. नीरजा शिशुओं को स्तनपान करवाने के लिए माताओं और डॉक्टरों में जागरूकता लाने की दिशा में काफी सक्रिय हैं। डॉ. पौराणिक के अनुसार वर्तमान में स्तनपान को लेकर कई भ्रांतियां हैं, कई शंकाएं हैं। इनके समाधान का प्रयास किया जाना जरूरी है।

    डॉ. पौराणिक ऐसी ही भ्रांतियों और शंकाओं का समाधान करते हुए शिशुओं को स्तनपान कराने को लेकर अभियान चला रही हैं। उन्होंने इसके लिए एक कविता भी लिखी है। इसमें स्तनपान को बढ़ावा देती भावना के साथ एक नन्हें शिशु की अभिलाषा व्यक्त की गई है जिसे सुनने के लिए नीचे दिए गए वीडियो के प्ले बटन पर क्लिक करें। यदि एक मां और डॉक्टर का यह प्रयास अच्छा लगे तो इसे औरों को शेयर करना न भूलें।

    ]]>
    Wed, 17 Aug 2022 12:41:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आजादी के अमृत महोत्सव में गूंजा ‘देश मेरा रंगीला...’ और ‘सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में हैं...’ https://acntimes.com/Desh-Mera-Rangeela-and--Sarfaroshi-ki-Tamanna-are-now-in-our-hearts-in-the-Amrit-Festival-of-Independence https://acntimes.com/Desh-Mera-Rangeela-and--Sarfaroshi-ki-Tamanna-are-now-in-our-hearts-in-the-Amrit-Festival-of-Independence टोंक खुर्द स्थित शासकीय मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल में मना आजादी की वर्षगांठ का जश्न

    एसीएन टाइम्स @ देवास । देशभक्ति के जज्बे और जोश के साथ जिले के शासकीय मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल टोंकखुर्द के विद्यार्थियों ने स्वाधीनता दिवस मनाया। इससे पूर्व 'हर घर तिरंगा अभियान' के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाल कर देश के स्वाभिमान का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को डीपीटी और टीबी के टीकाकरण को सफल बनाने की शपथ दिलाई गई।

    आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त पर हुए समारोह में विद्यालय के प्राचार्य हिमरत सिंह तोमर के ध्वजरोहण किया। इसके बाद शासन के निर्देशनुसार विद्यार्थियों को डीपीटी और टीबी के टीकाकरण की शपथ दिलवाई। विद्यार्थियों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी। छात्राओं ने 'देश मेरा रंगीला...' गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। भारतीय संस्कृति की पहचान है अनेकता में एकता जिसे लेकर छात्रों ने मूक अभिनय कर भावपूर्ण प्रस्तुती दी। इसमें शिक्षिका दिलेश्वरी साहू और रेणुका सोनी का निर्देशन उल्लेखनीय रहा। शिक्षिका श्वेता नागर के रामप्रसाद बिस्मिल की ग़ज़ल 'सरफ़रोशी की तमन्ना...' प्रस्तुत की।

    प्राचार्य तोमर ने विद्यार्थियों को स्वाधीनता के अमृत महोत्सव का महत्व बताया।  संचालन शिक्षक योगेश कुमार देथलिया ने किया। आभार शिक्षक कमलगिरि गोस्वामी ने किया। स्नेहलता वर्मा, सुशीला मालवीय, अनीता विश्वकर्मा, स्वाति राणा, पंकज मालवीय, राहुल सावले, सलमान मंसूरी, कमलेश रंगवाल सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

    दो विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    शासकीय मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल टोंकखुर्द के विद्यार्थी नीरज तिवारी और पायल नाटले का विकासखण्ड स्तर पर सम्मान किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में मेरिट में आने पर संकुल केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित समारोह में विकासखण्ड अधिकारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य शैलेश राठौर ने सम्मानित किया।

    ]]>
    Tue, 16 Aug 2022 23:39:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र में भारी से भारी बारिश का अलर्ट ! कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, नर्मदा ने पार किया खतरे का निशान, सीएम ने की समीक्षा https://acntimes.com/Heavy-rain-alert-in-MP-School-holiday-declared-in-many-districts https://acntimes.com/Heavy-rain-alert-in-MP-School-holiday-declared-in-many-districts बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

    आपदा प्रबंधन में जन-प्रतिनिधियों का सहयोग लेने और बांधों व जल-संरचनाओं का रोज निरीक्षण कराने के निर्देश

    एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भारी भार्श जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित है। अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया है। इससे 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। 19 से 23 अगस्त तक भी पुनः भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इधर, भोपाल, रीवा और नर्मदापुरम संभाग समेत कई जगहों में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान न प्रदेश में आपदा प्रबंधन में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने, बाढ़ प्रभावित इलाकों से गर्भवती महिलाओं को सरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को प्राथमिकता देने व जलस्रोतों का रोज निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 17 अगस्त की सुबह 8 बजे तक राजगढ़, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर, मंदसौर जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों के साथ ही उज्जैन और रायसेन में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर, मंदसौर, राजगढ़ व चंबल तथा ग्वालियर संभाग के जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने का भी पूर्वानुमान है। इधर, भारी बारिश के कारण नर्मदापुरम जिले में नर्मदा नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिले में नर्मदा नदी खतरे के निशान के ऊपर से बह रही है। बारिश और नर्मदा नदी के जलस्तर को देखते हुए निचले हिस्से में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है।

    सीएम ने जिलों से अतिवृष्टि और बाढ़ नियंत्रण को लेकर की वर्चुअली समीक्षा

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में जारी बारिश से उपजे हालातों की समीक्षा की। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में भारी वर्षा के कारण जो परिस्थितियाँ निर्मित हो गई थीं, उन्हें बेहतर प्रबंधन के आधार पर नियंत्रित कर लिया गया है। जनता की जिन्दगी की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें सजग हैं तथा स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए हैं। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की तिथि आगामी दो या तीन दिन में है, उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता पर अस्पतालों और सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए। मुख्यमंत्री चौहान नर्मदापुरम के एनआईसी से प्रदेश के जिलों से अतिवृष्टि और बाढ़ नियंत्रण के संबंध में वर्चुअली चर्चा कर रहे थे।

    प्रदेश में 19 से 23 अगस्त तक पुन: अधिक वर्षा की संभावना

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आगामी 19 से 23 अगस्त के मध्य भी अधिक वर्षा की संभावना है। नर्मदापुरम् में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा उपस्थित थे। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट बैठक से वुर्चअली जुड़े। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव जल संसाधन एस. एन. मिश्रा मंत्रालय भोपाल से बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा, सीहोर, बालाघाट, नर्मदापुरम्, रायसेन, भोपाल, राजगढ़ और नरसिंहपुर जिले के अधिकारियों से जिले में वर्षा की जानकारी प्राप्त की।

    बाढ़ नियंत्रण में सहयोगियों को दी बधाई

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि टीम मध्यप्रदेश वैज्ञानिक तरीके से आपदा प्रबंधन में दक्ष है। इसका उदाहरण, कारम डेम आपदा के प्रबंधन से स्पष्ट हुआ है। बेहतर प्रबंधन के परिणामस्वरूप भयावह स्थिति नहीं बन पायी और हम जनहानि के साथ पशुओं को भी बचाने में सफल रहे। मुख्यमंत्री चौहान ने अतिवृष्टि के परिणामस्वरूप बाढ़ नियंत्रण और जल निकासी व्यवस्था में लगे जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, मौसम विभाग, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को बधाई दी।

    आपदा प्रबंधन वैज्ञानिक तरीके से होता रहेगा

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यदि बरगी, बारना, तवा और कोलार का पानी एक साथ छूटता है तो जल-प्लावन की स्थिति बन सकती थी। बुद्धिमता के साथ वैज्ञानिक आपदा प्रबंधन करते हुए क्रमबद्ध रूप से बांधों से जल निकासी का प्रबंधन किया गया। जब तवा और बारना बांधों के गेट खुले थे तो बरगी बंद था। बरगी के गेट खुले तो तवा और बारना के गेट बंद होंगे। इस वैज्ञानिक प्रबंधन के परिणामस्वरूप क्षेत्र को गंभीर स्थिति से बचाने में सफलता मिली है। हमें यह वैज्ञानिक आपदा प्रबंधन निरंतर करते रहना होगा। इससे आपदा प्रबंधन में मध्यप्रदेश देश में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। बांधों में 80 प्रतिशत जल भंडारण का निर्णय लिया गया है, 20 प्रतिशत की गुंजाइश छोड़ी गई है।

    सभी जिलों में राहत शिविरों की व्यवस्था रखें

    मुख्यमंत्री चौहान ने जिलों द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि डूब में आने वाले संभावित स्थानों से लोगों को ऊँचे स्थानों पर शिफ्ट किया गया। नर्मदापुरम में राहत शिविर के निरीक्षण के बाद वहाँ की व्यवस्था पर मुख्यमंत्री चौहान ने संतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी जिलों में राहत शिविरों की व्यवस्था रखी जाए। साथ ही पशुओं की सुरक्षा के लिए भी जिला प्रशासन संवदेनशीलता के साथ कार्य करें।

    सोशल मीडिया व जनसंचार माध्यम से साझा करें जानकारी

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आपदा प्रबंधन में जन-प्रतिनिधियों तथा नवनिर्वाचित पंचायत और नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर उनका सहयोग लिया जाए। सोशल मीडिया और जनसंचार के अन्य माध्यमों से अतिवृष्टि तथा बाढ़ की स्थितियों को जनता के साथ साझा किया जाए। इससे जन-सामान्य को सतर्क करने और उनके द्वारा आवश्यक सावधानियाँ बरतने में सहायता मिलेगी। आपदा प्रबंधन में आदर्श समन्वय आवश्यक है। मुख्यमंत्री चौहान ने जिलों को अपना सूचना तंत्र मजबूत रखने के निर्देश भी दिए।

    सूक्ष्मतम बिंदुओं पर ध्यान देते हुए विस्तृत कार्य-योजना बनाएं

    मुख्यमंत्री चौहान ने जिला प्रशासन को अपने क्षेत्र के सभी बांध, तालाब और जल-संरचनाओं का परीक्षण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही वर्षा और आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए तकनीकी अमले के साथ जल-संरचनाओं का निरीक्षण और उनमें सीपेज आदि की संभावना पर नजर रखी जाए। आगामी कुछ दिनों तक प्रतिदिन बांधों की मॉनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मौसम के पूर्वानुमान सदैव सटीक नहीं होते, अत: तैयारी आवश्यक है। जिलों के पास पानी डिस्चार्ज का आंकलन पूर्व से ही है। तदनुसार सभी विभाग परस्पर समन्वय कर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। जिला प्रशासन बाढ़ राहत के लिए राशन, दवाएँ, नाव, मोटरबोट, गोताखोर, बचाव दल, राहत शिविर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को तैयार रखें। मुख्यमंत्री चौहान ने अतिवृष्टि के प्रबंधन और राहत के लिए सूक्ष्मतम बिन्दुओं पर ध्यान देते हुए विस्तृत कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिए।

    बांधों से पानी को इस प्रकार रेगुलेट करें कि बाढ़ की स्थिति निर्मित न हो

    मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को अतिवृष्टि और नदियों में बढ़ रहे जल-स्तर के दृष्टिगत नर्मदापुरम् जिले के सेठानी घाट एवं नर्मदा महाविद्यालय पहुँच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए यह तय किया जा रहा है कि बांधों से एक साथ पानी न छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बारिश अधिक होने से बरगी, बारना, तवा, कोलार सहित अन्य सभी बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नर्मदा का जल-स्तर बढ़ा है। नीचे के भी अन्य बांधों से पानी छो़ड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि बारिश रुक गई है। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अभी बारिश की संभावना बनी हुई है, इसलिए पूरी सावधानी रखने की जरूरत है। विधायक सर्वश्री डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह और ठाकुर दास नागवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव एवं पार्षद मौजूद रहे।

    माखन नगर ब्लॉक के साढ़े तीन गांव का सड़क से संपर्क कटा

    मुख्यमंत्री सिंह ने संभागायुक्त माल सिंह, कलेक्टर नीरज सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह सहित अन्य अधिकारियों को राहत केंद्रों पर स्वास्थ्य, पेयजल, साफ- सफाई तथा शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं को बनाए रखने एवं सावधानी के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि कोई गाँव बाढ़ की चपेट में तो नहीं है। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि माखन नगर ब्लॉक के साढ़े तीन गाँव का सड़क से संपर्क कट गया है। वहाँ पर बोट पहुँचा दी गई हैं। होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मालाखेड़ी और निमसाड़िया गाँव की जानकारी ली। साथ ही सभी निचले क्षेत्र के नागरिकों से संपर्क बनाए रखने के निदेश अधिकारियों को दिए।

    राहत केंद्र का लिया जायजा, नपा अध्यक्ष से भी बात की

    मुख्यमंत्री चौहान ने शासकीय नर्मदा महाविधालय में बनाए गए राहत केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर केंद्र पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। बताया कि 8 स्थानों को राहत केंद्र के लिए चिन्हित कर वहाँ समुचित व्यवस्थाएँ की गई हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने नगरपालिका अध्यक्ष यादव से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन-प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन आपसी समन्वय से आपदा प्रबंधन के बेहतर कार्य सुनिश्चित करें।

    ]]>
    Tue, 16 Aug 2022 20:32:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हनुमान प्रतिमा पर मिला था जला कपड़ा, तीन दिन में भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन कर लगाए नारे, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Angry-Hindu-activists-protested-in-front-of-police-post-after-throwing-burnt-cloth-on-Hanuman-statue-1227 https://acntimes.com/Angry-Hindu-activists-protested-in-front-of-police-post-after-throwing-burnt-cloth-on-Hanuman-statue-1227 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के धराड़ के समीप पिछले दिनों हनुमान प्रतिमा पर जला कपड़ा फेंकने की घटना से नाराज हिंदू संगठनों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सुराना में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान वंदे मातरम् गीत नहीं बजाने देने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए धराड़ बंद का आह्वान कर पुलिस चौकी के सामने धरना दिया। उन्होंने देश से गद्दारी करने वालों के खिलाफ नारे लगाए और जय श्री राम का उद्घोष भी किया।

    शरारती तत्व द्वारा मूर्ति पर इस तरह जला कपड़ा फेंक दिया गया था जिससे ग्रामीणों और हिंदीवादी संगठनों में आक्रोश है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

    जानकारी के अनुसार शनिवार को धराड़ के पास परमानंद वर्मा के खेत पर स्थित मंदिर में विराजित श्री हनुमान जी की प्रतिमा पर किसी शरारती तत्व द्वारा जला हुआ कपड़ा रख दिया गया था। यह पता चलने पर ग्रामीणों ने धराड़ पुलिस चौकी पर सूचना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर दो दिन के भीतर गिरफ्तार करने की बात कही थी लेकिन तीन दिन में भी किसी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीण और हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को धराड़ बंद का ऐलान कर दिया।

    आक्रोशित जन ने बंद के दौरान पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने आए लेकिन वे नहीं माने। यही नहीं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पुलिस चौकी के सामने ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने ताली बजाते हुए देश के गद्दारों के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित जन ने जय श्री राम का उद्घोष भी किया।

    वंदे मातरम् बजाने से रोकने की बात पर यहां नहीं बोलेंगे तो क्या पाकिस्तान में बोलें

    सुराना गांव में 15 अगस्त को रैली निकलने के दौरान गहमा-गहमी की स्थिति निर्मित हो गई थी।

    आक्रोशित लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए सुराना की घटना को भी नजरअंदाज करने की बात कही। उनका कहना था का सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान सुराना गांव में जुलूस निकाला जा रहा था। तब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वंदे मातरम् गीत बजाने से रोका था। उसी समय इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। यह मुद्दा उठाए जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह यहां का मुद्दा नहीं है। इस पर लोगों का तर्क था कि यदि वंदे मातरम् बजाने से रोके जाने को लेकर यहां बात नहीं करें तो क्या पाकिस्तान में करें।

    आरोपी अज्ञात है, तलाश की जा रही है

    मंदिर में किसी सरारती तत्व द्वारा घटना की गई। आरोपी अज्ञात है, जिसकी तलाश के लिए हमारी टीम लगी है। सुराना गांव में दो रैलियां निकल रहीं थी। इसके लिए रूट तय किए गए थे। एक रैली का रूट बदलने के कारण गहमा-गहमी की स्थिति बनी थी जो समझाइश देने के बाद सामान्य हो गई थी।

    सुनील पाटीदार, एडिशनल एसपी, रतलाम

    ]]>
    Tue, 16 Aug 2022 15:08:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एसपी अभिषेक तिवारी को मिला राष्ट्रपति वीरता पदक, भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित, नक्सलियों से मुठभेड़ के लिए मिला सम्मान https://acntimes.com/SP-Abhishek-Tiwari-received-Presidents-Gallantry-Medal-Chief-Minister-Chouhan-honored-in-Bhopal https://acntimes.com/SP-Abhishek-Tiwari-received-Presidents-Gallantry-Medal-Chief-Minister-Chouhan-honored-in-Bhopal एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी (IPS) को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया। तिवारी को भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया।

    एसपी अभिषेक तिवारी के सम्मान का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...

    पुलिस अधीक्षक तिवारी को यह पदक नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में पुलिस अधीक्षक रहते हुए नक्सलियों से मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में उत्कृष्ट वीरता का प्रदर्शन कर दायित्व निभाने के लिए दिया गया। 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित समारोह में तिवारी को मुख्यमंत्री चौहान ने वीरता पदक से सम्मानित किया।

    ]]>
    Mon, 15 Aug 2022 21:54:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सावन में ‘शिव’ का तोहफा : प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी, अब केन्द्र के समान 34 फीसदी हुआ https://acntimes.com/Gift-of-Shiva-in-Sawan-3-percent-increase-in-dearness-allowance-of-state-government-employees https://acntimes.com/Gift-of-Shiva-in-Sawan-3-percent-increase-in-dearness-allowance-of-state-government-employees एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। उन्होंने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोत्तरी की है। इससे अब मप्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 34 फीसदी हो जाएगा।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सावन के तीसरे सोमवार को भगवान महाकाल को प्रणाम किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की। इसके बाद उन्होंने शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की। उन्होंने राजकीय विमान तल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में कहा कि प्रदेश के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता जो वर्तमान में 31 प्रतिशत है, उसे तीन प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया जा रहा है।

    625 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा, 7.50 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित

    इससे अब प्रदेश के शासकीय सेवकों का महंगाई भत्ता केन्द्रीय कर्मचारियों के बराबर हो जाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्त के वेतन में शामिल हो जाएगा और सितम्बर माह में देय होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस निर्णय से राज्य शासन पर 625 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। प्रदेश के साढ़े सात लाख शासकीय भाई-बहनों को इसका लाभ मिलेगा, जो उनकी बेहतरी के लिए दिया जा रहा है।

    आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने जताया आभार

    गौरतलब है कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में गत 27 जुलाई 2022 को ज्ञापन दाय गया था। इसके बिंदु क्रमांक - 6 केंद्रीय कर्मचारियों के समान मप्र में भी महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने अगस्त माह से 3% मंहगाई भत्ता की मांग त्वरित स्वीकृत कर सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मप्र द्वारा मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार ज्ञापित किया गया है।

    संगठन के उज्जैन संभाग के अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला के अनुसार संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से अपील है कि अध्यापक शिक्षक संवर्ग की क्रमोन्नति / समयमान, अनुकम्पा नियुक्ति, गुरुजी वरिष्ठता, संविलियन और शेष शिक्षकों जैसी लंबित समस्याओं का भी त्वरित निराकरण करने तथा गुहार लगाई है। साथ ही शिक्षक संवर्ग के लिए पुरानी पेंशन लागू कर दिवंगत और सेवानिवृत्त शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी है।

    ]]>
    Mon, 01 Aug 2022 22:31:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप की तबीयत बिगड़ी, सीने में हल्के दर्द के बाद एहतियात के तौर पर इंदौर रैफर https://acntimes.com/Ratlam-city-MLA-Chetanya-Kashyaps-health-deteriorated-after-mild-chest-pain-referred-to-Indore-as-a-precaution https://acntimes.com/Ratlam-city-MLA-Chetanya-Kashyaps-health-deteriorated-after-mild-chest-pain-referred-to-Indore-as-a-precaution एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप की सोमवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में हल्के दर्द की शिकायत के बाद शहर के निजी निर्सिंगहोम ले जाया गया। वहां से एहतियात के तौर पर उन्हें इंदौर रैफर किया गया है। काश्यप की तबीयत स्थित बताई जा रही है। लोग उनके स्वास्थ्य की कमाना कर रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार शहर विधायक काश्यप सोमवार को करमदी ग्राम स्थित कर्मेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग अनावरण समारोह में शामिल होने थे। मैं भी उनके साथ ही था। वहां बारिश और जमीन चिकनी होने से उनका पैर फिसल गया जिससे उनके पैर में चोट आई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद शिव शंभु सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला। शाम को काश्यप को सीने में हल्का दर्द होने पर वेदव्यास कॉलोनी स्थित सूभेदार नर्सिंगहोम ले जाया गया। जहां ईसीजी भी करवाया। ईजीसी में थोड़ा वेरिएंट आने से उन्हें फुल बॉडी चैकअप के लिए इंदौर रैफर कर दिया गया। काश्यप के परिजन के अनुसार विधायक की स्थिति बेहतर है। चिंता की कोई बात नहीं है।

    प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए उठे हाथ

    विधायक काश्यप के अस्वस्थ होने का समाचार वायरल होते ही लोगों के हाथ उनकी कुशलक्षेम की प्रार्थना और दुआ के लिए उठ गए। उधर, शिव शंभु सेवा समिति द्वारा मंगलवार को काश्यप के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ महामृत्युंजय जाप और शिवजी का अभिषेक किया जाएगा।

    विधायक का स्वास्थ्य समान्य, चिंता की कोई बात नहीं

    शहर विधायक चेतन्य काश्यप का स्वास्थ्य सामान्य है। चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें स्वास्थ्य की सामान्य जाँच हेतु इंदौर ले जाया गया है। सोमवार दोपहर से गैस्ट्रिक समस्या होने पर काश्यप स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सूभेदार नर्सिंग होम गए थे। डॉ. सूभेदार के परामर्श पर अन्य सामान्य जांचों के लिए काश्यप को इंदौर ले जाया गया है। काश्यप परिवार ने स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देने वाले सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    - अरुण त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी- भाजपा

    ]]>
    Mon, 25 Jul 2022 22:53:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हाईकोर्ट ने खारिज की प्रॉपर्टी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी विकास जैन की जमानत याचिका, जेल भेजने का दिया आदेश https://acntimes.com/Bail-petition-of-Vikas-Jain-accused-of-cheating-in-the-name-of-property-orders-to-be-sent-to-jail https://acntimes.com/Bail-petition-of-Vikas-Jain-accused-of-cheating-in-the-name-of-property-orders-to-be-sent-to-jail एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने प्रॉपर्टी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी विकास जैन की एक और जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका फरियादी सुरेश सिंह तंवर के साथ हुई धोखाधड़ी के केस में प्रस्तुत की गई थी जिसे अस्वीकार करते हुए कोर्ट ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। जैन और उसकी पत्नी पर प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर शहर के कई लोगों से लाखों रुपए ठगने का आरोप है। ऐसे ही आरोप में वह पूर्व में दो बार गिरफ्तार हो चुका है। दोनों बार पीड़ित पक्षों को रुपए लौटाने के सशर्त वादे पर कोर्ट से जमानत ली थी। बावजूद उसने अब तक राशि नहीं लौटाई और फरार है।

    अमिय कुमार निगम और विजय कुमावत द्वारा औद्योगिक क्षेत्र ताने में प्रॉपर्टी विकास जैन और उसकी पत्नी के विरुद्ध कि प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपति के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 467, 34 में प्रकरण दर्ज किया था। मामले में गत 10 अक्टूबर 2020 को आरोपी विकास जैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद आरोपी जैन की तरफ से रतलाम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और हाईकोर्ट इंदौर में याचिका दायर कर जमानत के लिए गुहार लगाई गई। दोनों ही जगह से याचिकाएं खारिज कर दी गईं। नतीजतन जैन को करीब 11 माह जेल में रहना पड़ा।

    इसके बाद विकास जैन ने कोर्ट से पुनः जमानत के लिए निवेदन किया। कोर्ट ने गत 14 जुलाई 2021 को 6 माह के लिए सशर्त जमानत दी। इससे पूर्व कोर्ट ने आरोपी पक्ष से पांच लाख रुपए भी जमा करवाए। आरोपी ने कोर्ट से वादा किया था कि वह दोनों फरियादी अमिय निगम और विजय कुमावत से समझौता कर 6 माह में उनके रुपए लौटा देगा। हाईकोर्ट से ऐसा ही एक फैसला आरोपी विकास जैन के विरुद्ध सुरेशसिंह तंवर के धारा 420, 468 व 409 के तहत प्रचलित प्रकरण में भी हुआ था।

    जनवरी में ही पूरी हो गई थी मोहलत

    कोर्ट द्वारा दी गई मोहलत 14 जनवरी 2022 को ही पूरी हो गई थी बावजूद आरोपी जैन ने तीनों ही फरियादियों में से किसी को रुपया नहीं लौटाया। नतीजतन विकास को दूसरी बार गिरफ्तार कर रतलाम जेल भेजा गया जहां वह करीब 40 दिन रहा। हाल ही में सुरेश सिंह तंवर के साथ की गई धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने पुनः विकास को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने विकास को अमिय निगम और विजय कुमावत के रुपए 14 अगस्त 2022 को लौटाने के आदेश दे रखे हैं। यह अवधि पूरी होने में सिर्फ 19 दिन ही शेष हैं। अब तक दोनों को एक रुपया भी नहीं लौटाया गया है। बताया जा रहा है कि जमानत की अवधि पूरी होने की डेडलाइन नजदीक आते ही आरोपी जैन फरार हो गया है। गौरतलब है कि- धोखाधड़ी के मामले में विकास जैन की पत्नी दीपा सह आरोपी आरोपी है। दीपा की फरार रहने के दौरान ही कोरोना संक्रमण के कारण उदयपुर में मौत हो चुकी है। 

    इनके साथ भी हुई थी धोखाधड़ी

    अमिय निगम और विजय कुमावत की तरह ही कई अन्य के साथ भी लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का जैन दंपति पर आरोप है। इनमें राजेश भटेवरा, ताराबाई, फकीर मोहम्मद (दिवंगत), यामिन शेरानी आदि के नाम शामिल बताए जाते हैं। इनमें से शहर की गुलमोहर कॉलोनी में रहने वाले राजेश भटेवरा ने स्टेशन रोड थाने पर लिखित शिकायत भी की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि आरोपी विकास जैन ने उन्हें अंजनि धाम में 87, 80 व 88 नंबर के प्लॉट बता कर मालिक के रूप में नागरवास निवासी अर्पित पिता वर्धमान जैन नामक एक व्यक्ति से मिलवाया था। प्लॉट नंबर 87 के लिए 46 लाख 50 हजार तथा 88 नंबर प्लॉट के लिए 23 लाख 50 हजार रुपए में सौदा हुआ। इसके एवज में भटेवरा ने 11 लाख 50 हजार रुपए साई पेटे जमाकर अनुबंध किया। इस पर विकास एवं अर्पित जैन के हस्ताक्षर थे।

    इसी तरह विकास ने बंजली में सर्वे क्रमांक 315/2/2 का रकबा 0.450 बता कर सचिन पिता जगन्नाथ नीमा नामक एक व्यक्ति को मालिक बनाकर मिलवाया। उससे उक्त भूमि का 23 लाख 50 हजार में सौदा हुआ। इसके एवज में 5 लाख रुपए साई पेटे के तौर पर देकर अनुबंध किया गया। जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई और ना ही एनओसी ही दी गई। जब भटेवार ने संबंधित से बात की तो उन्होंने उन्हें पहचानने से ही इनकार कर दिया। भटेवरा ने विकास से बात की तो उसने गलती स्वीकार करते हुए लोकेंद्र टॉकीज के पीछे स्थित गोल्डन नेस्ट नामक कॉलोनी का फ्लैट 301 अपना बता कर बतौर गारंटी उसका अनुबंध कर दिया लेकिन उन्हें भी आज तक राशि नहीं मिली। बताया जाता है कि उनके साथ 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई।

    इन्हें लगी 10 लाख रुपए की चपत

    मोहननगर निवासी ताराबाई पति जगदीश गेहलोत ने भी ऐसी ही धोखाधड़ी की लिखित शिकायत औद्योगिक क्षेत्र थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके जमाई दीपक परमार की आरोपी विकास व उसकी पत्नी दीपा से पहचान थी। आरोपी दंपति ने एक प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर उनसे 10 लाख रुपए ले लिए लेकिन ना तो प्रॉपर्टी मिली और ना ही रुपए। शिकायत करने पर विकास ने ताराबाई को गोल्डन नेस्ट कॉलोनी बुलाकर कहा कि कॉलोनी में उसका 70 लाख रुपए का फ्लैट है। वह उक्त फ्लैट का एग्रीमेंट उनके नाम करने को तैयार है। ऐसा कह कर विकास ने उन्हें 7 लाख रुपए का चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया। धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों में कुछ नाम ऐसे भी हैं जो खुद भी किसी ना किसी प्रकरण में लिप्त हैं अथवा घिरे रह चुके हैं। अंत: ऐसे लोगों द्वारा रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई गई है।

    ]]>
    Mon, 25 Jul 2022 11:17:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कलेक्टर दिलाएंगे महापौर और रतलाम नगर निगम के पार्षदों को शपथ, राज्य निर्वाचन आयोग ने किया अधिकृत https://acntimes.com/Collector-will-administer-oath-to-the-mayor-and-councilors-of-Ratlam-Municipal-Corporation https://acntimes.com/Collector-will-administer-oath-to-the-mayor-and-councilors-of-Ratlam-Municipal-Corporation एसीएन टाइम्स @ रतलाम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को उनके जिले के नगरपालिक निगम के निर्वाचित महापौर और पार्षदों को शपथ ग्रहण कराने के लिए अधिकृत किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को महापौर एवं पार्षदों के प्रथम सम्मिलन में प्रावधान अनुसार शपथ ग्रहण की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम में नगरपालिक निगम के महापौर तथा प्रत्येक पार्षद को निगम के प्रथम सम्मिलन में अध्यक्ष के चुनाव  में भाग लेने के पूर्व या अपना पद ग्रहण करने के पहले राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष निर्धारित प्रारूप में शपथ या प्रतिज्ञान पर हस्ताक्षर करना होगा। यदि नगरपालिक निगम का महापौर या पार्षद शपथ नहीं लेता है, तो यह समझा जायेगा कि ऐसे महापौर और पार्षद ने अपना पद ग्रहण नहीं किया है।

    राज्य निर्वाचन आयोगि के सचिव सिंह ने बताया है कि संभागीय आयुक्त की अनुमति के बगैर यदि कोई महापौर या पार्षद अपने निर्वाचन के दिनांक से 3 माह के भीतर शपथ नहीं लेता है तो उसका स्थान स्वमेव ही रिक्त हुआ समझा जाएगा।

    ]]>
    Sun, 24 Jul 2022 21:29:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मप्र की इस बैंक में लगी आग, कम्प्यूटर और फर्नीचर सहित सारा सामान हुआ खाक, देखें हादसे का वीडियो https://acntimes.com/Fire-in-Bank-of-Baroda-everything-including-computer-and-furniture-destroyed-watch-video https://acntimes.com/Fire-in-Bank-of-Baroda-everything-including-computer-and-furniture-destroyed-watch-video रतलाम जिले के आलोट स्थिति बैंक ऑफ बड़ौदा में तड़के लगी आग

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले के आलोट में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लग गई। आग सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी जिसमें कम्प्यूटर और फर्नीचर सहित सारा सामान जल गया। फिलहाल आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि नकदी को कोई नुकसान हुआ या नहीं। पुलिस घटना की जांच  कर रही है।

    आलोट के करगिल तिराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच है। यहां शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से बैंक का फर्नीचर, कम्प्यूटर, बिजली के उपकरण सहित  अन्य सामान जल गया। आग बुझाने के लिए आलोट, जावरा और ताल से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बैंक में हुए नुकसान का आंकलन बैंक अधिकारियों द्वारा किय जा रहा है।

    पुलिसकर्मी ने गश्त के दौरान देखी आग तो उठाए ये कदम

    पुलिसकर्मी अभिषेक पाल ने मीडिया को बताया शनिवार को वे प्रातः चार से सात बजे तक गश्त पर थे। सुबह 5.35 बजे बैंक में धुआं निकलते देखा। ताला खुलवाया। तत्काल पुलिस थाने, नगर परिषद, बिजली कंपनी को सूचना दी। बिजली सप्लाई बंद करवा कर फायर ब्रिगेड को  बैंक की आग बुझाने के लिए पहुंची। जावरा और ताल की फायर बिग्रेड भी बुलाना पड़ी।

    आग बुझाने के लिए दीवार तोड़ना पड़ी

    आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को धुएं के कारण अंदर जाने में दिक्कत हो रही थी। अतः बैंक की पीछे की दीवार जेसीबी तोड़ कर दमकल कर्मियों ने दर प्रवेश किया। आग बुझाने में दो घंटे से ज्यादा समय लगा। शाखा प्रबंधक के अनुसार अभी आग लगने का कारण  स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।

    ]]>
    Sat, 23 Jul 2022 11:43:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हमारे शहर के 29 पोलिंग बूथों ने लिख दी भाजपा के पटेल की जीत और कांग्रेस के जाट की हार की कहानी https://acntimes.com/Ratlams-29-polling-booths-wrote-the-story-of-BJPs-Patels-victory-and-Congresss-Jats-defeat https://acntimes.com/Ratlams-29-polling-booths-wrote-the-story-of-BJPs-Patels-victory-and-Congresss-Jats-defeat बूथवार मिले मतों का विश्लेषण करने पर बनी ऐसी तस्वीर

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर सरकार चुनी जा चुकी है। राजनीतिक गणनाकारों के हाथों में मतों का बहीखाता आ चुका है और उसे लेकर माथापच्ची भी शुरू हो गई है। आंकड़ों का जोड़-घटाव कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि ऐसे कौन से बूथ रहे जहां एक प्रत्याशी शेर रहा तो दूसरा सवा सेर। इन्हीं आंकड़ों से कुछ ढूंढने का प्रयास एसीएन टाइम्स ने भी किया तो उन्होंने चुगली कर ही दी। वह यह कि हमारे नमकीन शहर के 29 पोलिंग बूथों ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी की जीत की इबारत लिख दी और प्रहलाद पटेल के सिर ताज सज गया। हालांकि उनके प्रतिद्वंद्वी का परफॉर्मेंस उनसे कमतर तो रहा लेकिन उतना नहीं जितना दिखाने का प्रयास किया जाएगा।

    कहने को रतलाम की नगर सरकार के मुखिया (महापौर) के चुनाव के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से दो पहले ही हथियार डाल दिए थे और भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के समर्थन में खड़े हो गए थे। हालांकि उम्मीदवारी वापस लेने के बाद भी एक उम्मीदवार के विस्फोटक संदेशों का प्रसारण सोशल मीडिया पर जारी रहा हालांकि लोगों ने उन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। उक्त दोनों के ही उम्मीदवारी वापस लेने के बाद भी कुछ लोगों ने उन्हें भी वोट डाल ही दिए।

    कांग्रेस और भाजपा के अलावा भी कुछ दलों के प्रत्याशी महापौर पद के लिए किस्मत आजमा रहे थे लेकिन उनके जमानत बचाने तक के लाले पड़ गए। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा ही ऐसी पार्टियां रहीं जिसके लिए शहर के मतदाताओं ने उदारता दिखाई। 70.02 फीसदी मतदान करने वालों के आंकड़ों पर गौर किया तो पता चला कि सिर्फ 29 पोलिंग बूथ ऐसे रहे जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल की जीत तय कर दी। यह छोटा सा विश्लेषण आपके समक्ष भी रखा जा रहा है जिससे यह अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी कि किस इलाके वालों ने किस प्रत्याशी पर ज्यादा और किस पर कम मेहरबानी दिखाई।

    देखिए, कितने बूथ में पटेल और जाट को कितने-कितने वोटों की मिली लीड

    • शहर के 4 बूथ ऐसे रहे जहां भाजपा के प्रहलाद पटेल की कांग्रेस के मयंक जाट पर 400 से 447 मत तक की लीड रही। ये हैं बूथ क्रमांक 139 136 141 और 153 जहां पटेल को कुल 1764 मत हासिल हुए।
    • 11 बूथ ऐसे हैं जहां पटेल ने जाट पर 300 से 400 तक वोट से लीड ली। ये बूथ हैं 105, 108, 111, 115, 119, 123, 157, 224, 225, 241 और 270 नंबर के। यहां पटेल को कुल 3809 मतों की लीड रही।
    • बूथ क्रमांक 99, 106, 107, 112, 113, 121, 124, 132, 138, 140, 196, 227, 240 एवं 268 ऐसे हैं जहां भाजपा को बढ़त मिली।
    • शहर के कुल 270 बूथ में से 243 के मतों का अंतर ऐसा रह कि दोनों दलों की हार-जीत के आंकड़ों का जोड़-बाकी करने पर अंतर शून्य हो गया। यानी यहां से हार-जीत का निर्धारण नहीं रहा।
    • कांग्रेस की केंद्र से लेकर राज्यों तक की स्थिति काफी कमजोर है। भाजपा ने इसका लाभ उठाने के लिए सारी ताकत झोंक दी। पार्षदों की संख्या से भी स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस भाजपा के मुकाबले लगभग आधी ही थी।
    • शहर के 97 बूथों पर कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट को भाजपा पर बढ़त मिली। जबकि 173 बूथ पर भाजपा की लीड रही। इनमें मयंक की सबसे कम लीड 8 मतों की और सबसे ज्यादा 680 मतों की रही।
    • 14 बूथ ऐसे भी रहे जहां मयंक जाट को 400 से ज्यादा वोटों की लीड मिली जबकि इस मालमे में भाजपा को सिर्फ 4 बूथ में ही इतनी बढ़त मिली।
    • 12 बूथों पर मयंक को जहां 300 से 400 मतों की लीड मिली वहीं भाजपा 11 बूथों में में ही इतने मतों की लीड ले पाई।
    • करीब 11 स्थानों पर मयंक के फेवर में मतदान हुआ। यहां मयंक ने भाजपा प्रत्याशी पटेल से 200 से 300 तक वोट अधिक हासिल किए जबकि पटेल को इतने अंतर से लीड 43 बूथ में मिली। 

    ...तो परिणाम कुछ और ही होते

    भाजपा प्रत्याशी जाट को 18 बूथ पर 50 वोट से भी कम की लीड मिली जबकि मयंक को 21 बूथ पर इतने ज्यादा वोट मिले। इसी तरह 30 बूथ ऐसे रहे जहां पटेल को तो 51 से 100 वोट तक की लीड मिली लेकिन मयंक को यह लाभ सिर्फ 18 बूथों पर ही मिल सका।

    ]]>
    Thu, 21 Jul 2022 00:35:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उठाई रतलाम में हुए फ़र्ज़ी मतदान पर कार्रवाई और कांग्रेस नेताओं पर जानलेवा हमले करने वालों को सजा देने की मांग https://acntimes.com/Former-CM-Digvijay-Singh-raised-the-demand-for-action-on-the-fake-voting-in-Ratlam-and-those-who-committed-deadly-attacks-on-Congress-leaders https://acntimes.com/Former-CM-Digvijay-Singh-raised-the-demand-for-action-on-the-fake-voting-in-Ratlam-and-those-who-committed-deadly-attacks-on-Congress-leaders मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र 

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मप्र के पुलिस महानिदेशक और राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें रतलाम जिले की रतलाम नगर निगम में चुनाव के दौरान हुए फर्जी मतदान में स्थानीय पुलिस द्वारा गुंडा तत्वों को संरक्षण देने के मामले को संज्ञान में लेने की मांग की है। सिंह ने कांग्रेस समर्थकों पर हमला करने वलों को सजा देने की मांग भी की है।  उनका कहना है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का कृत्य सत्यापक्ष के साथ  मिलीभगत का उदाहरण है। यह निंदनीय है।

    पूर्व सीएम ने पत्र के माध्यम से डीजीपी को लिखा कि रतलाम नगर निगम चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 49 के उम्मीदवार और महापौर पद के प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा बूथ क्रमांक 270 और 269 पर फर्जी मतदान कराते हुए बूथ पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी स्नेहलता झालानी और अभिकर्ता सुरेश राठौर ने जब इस धांधली का विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौच कर मारपीट की गई। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस की महिला प्रत्याशी झालानी ने स्थानीय पुलिस अधिकारी, एसडीएम सहित आयोग के चुनाव पर्यवेक्षक को मामले में लिखित सूचना दी थी। शिकायत में घटना के तथ्यों के साथ वीडियो भी पेश करने के बावजूद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

    जानलेवा हमले के बाद भी मामूली धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

    पूर्व सीएम ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए लिखा कि सैकड़ों लोगों और पुलिस बल के बीच घटित इस घटना पर आज दिनांक तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। सभी आरोपी सत्ताधारी दल भाजपा के कार्यकर्ता, नेता और असामाजिक तत्व हैं अगर इसी तरह पुलिस सत्ताधारी दल की एजेंट बनकर काम करने लगेगी तो जनता का पुलिस व्यवस्था पर से विश्वास ही उठ जाएगा। उन्होंने  रतलाम शहर में अराजकता की एक और घटना का उल्लेख करते हुए लिखा कि कांग्रेस नेता संदीप पोरवाल के साथ विराज सोनी और राजेश बैरागी ने जानलेवा हमला कर मारपीट की जो कि राजनैतिक रूप से की गई बदले की कार्रवाई है। इस मामले में फरियादी के शरीर में गंभीर चोट आने पर वह इंदौर के सीएचएल हॉस्पिटल में भर्ती होकर इलाजरत है फिर भी पुलिस ने इस वारदात में जानलेवा हमले की जगह मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 

    वोटों की गिनती के दौरान कर सकते हैं गड़बड़ी

    पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र अनुरोध करते हुए डीजीपी को लिखा कि रतलाम में नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती के दौरान ये असामाजिक तत्व उज्जैन की तरह गडबड़ी कर चुनाव प्रभावित कर सकते है। अतः पुलिस अपनी साख को बचाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से मामले की जांच कराकर दोषी अपराधियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम को आवश्यक निर्देश प्रदान करें। 

    ]]>
    Tue, 19 Jul 2022 20:42:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नर्मदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 13 की मौत, पीएम मोदी और सीएम चौहान ने जताया दुख, राहत राशि का किया ऐलान https://acntimes.com/Bus-full-of-passengers-fell-in-Narmada-river-13-killed-PM-Modi-and-CM-Chouhan-expressed-grief https://acntimes.com/Bus-full-of-passengers-fell-in-Narmada-river-13-killed-PM-Modi-and-CM-Chouhan-expressed-grief एसीएन टाइम्स @ धार / खरगोन । सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। धामनोद के खलघाट क्षेत्र में एक अनियंत्रित बस नर्मदा नदी पर बने संजय सेतु से करीब 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक 13 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिनमें से बस और कंडक्टर सहि 11 की पहचान हो चुकी है। जान गंवाने वालों में तीन राजस्थान, एक मध्यप्रदेश के इंदौर तथा 7 महाराष्ट्र के हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजन और घायलों के इलाज के लिए राहत राशि देने की घोषणा की है।

    धार जिले के धामनोद में खलघाट के पास महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की इंदौर से पुणे जा रही बस क्रमांक एमएच 40 एन 984 पुल की रैलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे। बस के नदी में गिरते ही यात्रियों में कोहराम मच गया। अब तक 13 लोगों के शव मिल चुके हैं। इनमें 11 की शिनाख्त हो चुकी है। अधिकतर की पहचान आधार कार्ड से तो कुछ की परिजन से पहचान हुई। तीन यात्री राजस्थान के, एक मप्र के इंदौर का निवासी है। शेष 7 यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मरने वालों में 8 महिलाएं हैं। सभी के शव धामनोद चिकित्सालय में रखे गए हैं।

    जैसे ही हादसे का पता चला ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बचाने के प्रयास में जुट गए। संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा के निर्देश पर खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

    धार जिले के अधिकारियों का अमला भी मोके पर पहुंचा। क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद लेना पड़ी। मृतक में 8 पुरुष 4 महिला शामिल है। घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है और उन्हें उपचार के लिए धामनोद के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

    करीब 40 यात्री थे बस में

    बताया जा रहा है कि दुर्घटना स्थल से करीब 15 किमी पहले दूधी बाईपास के एक होटल पर रुकी थी। यहां पर यात्रियों ने चाय-नाश्ता की। होटल मालिक के अनुसार चाय-नाश्ता के लिए करीब 10-12 लोग आए थे। शेष बस में ही बैठे थे। 40 से अधिक लोग बस में थे। स्थानीय लोगों को अंदेशा है कि नर्मदा के तेज बहाव के चलते यात्री दूर भी जा सकते हैं। हालांकि गृह मंत्री ने बस में 14-15 यात्रियों के सवार होने की बात कही है।

    इनकी हुई है शिनाख्त

    • तन पिता राम गोपाल जांगिड़, नांगल कला गोविंदगढ़ (जयपुर – राजस्थान)
    • जगन्नाथ (70) पुत्र हेमराज जोशी, मल्हारगढ़ (उदयपुर – राजस्थान)
    • प्रकाश (40) पुत्र श्रवण चौधरी, शारदा कॉलोनी अमलनेर (जलगांव – महाराष्ट्र)
    • नीबाजी (60) पुत्र आनंदा पाटिल, निवासी पीलोदा अमलनेरगां (जलगांव – महाराष्ट्र)
    • कमला बाई (55) पत्नी नीबाजी पाटिल, पिलोदा अमलनेर (जलगांव – महाराष्ट्र)
    • चंद्रकांत (45) पुत्र एकनाथ पाटील, अमलनेर (जलगांव – महाराष्ट्र)
    • अरवा (27) पत्नी मुर्तजा बोरा, मूर्तिजापुर (अकोला – महाराष्ट्र)
    • सैफुद्दीन पुत्र अब्बास, नूरानी नगर (इंदौर – मध्यप्रदेश )
    • राजू पुत्र तुलसीराम मोर, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़ – राजस्थान)
    • अविनाश पुत्र संजय परदेसी, पाटन सराय अमलनेर (जलगांव – महाराष्ट्र)
    • विशाल (33) पुत्र सतीश बहरे, विर्देल (धुले महाराष्ट्र)

    मृतकों के परिजन 6-6 लाख व घायलों को 50-50 हजार मिलेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर गहरा दु:ख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद देने की घोषणा की है। इसी तरह मुख्यमंत्री चौहान ने भी मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री खरगोन व इंदौर जिला प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं बचाव के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी जताया दुख

    पूर्व सीएम कमलनाथ ने धार जिले के खलघाट में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सरकार व प्रशासन से युद्ध स्तर पर बचाव कार्य करने की मांग करते हुए लोगों को जल्द राहत पहुँचाने की बात कही है।

    ]]>
    Mon, 18 Jul 2022 17:37:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम जिला भाजपा अध्यक्ष का दावा& रतलाम सहित प्रदेश  की 44 जिला पंचायतों मे भाजपा का बोर्ड बनना तय https://acntimes.com/Ratlam-district-BJP-president-claims-BJPs-board-is-set-to-be-formed-in-44-district-panchayats-of-the-state-including-Ratlam https://acntimes.com/Ratlam-district-BJP-president-claims-BJPs-board-is-set-to-be-formed-in-44-district-panchayats-of-the-state-including-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकारों ने गांवों और ग्रामीण जनता के उत्थान और विकास के लिए जो काम शुरू किए थे, उनके प्रभाव अब ग्रामीण जनजीवन पर दिखाई देने लगे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं तथा विकास कार्यों से गांवों में जीवन आसान हुआ है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है। जनता से किए वादों पर तत्परतापूर्वक अमल करने तथा असंभव माने जाने वाले कामों को भी दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए पूरा करने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पार्टी नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को अपना भरपूर समर्थन दिया है। रतलाम सहित प्रदेष की 44 जिला पंचायतों मे भाजपा का बोर्ड बनना तय है।

    यह दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने। उन्होंने भाजपा को स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया तथा प्रत्येक बूथ पर लगातार काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि नगर निकाय के चुनावों में भी भाजपा को जनता का ऐसा ही आशीर्वाद मिलेगा। लुनेरा ने बताया कि प्रदेश की 52 जिला पंचायतों में चुनाव हुए थे, जिनमें से 44 जिला पंचायतों में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। 84 प्रतिशत जिला पंचायतों में भाजपा को सफलता मिली है। लुनेरा ने कहा कि 8 अन्य जिलों में भी भाजपा की जिला पंचायत बनाने के लिए प्रयास चल रहे हैं।

    जनपद पंचायतों में 74.44 प्रतिशत सफलता

    भाजपा जिलाध्यक्ष लुनेरा ने कहा कि प्रदेश की 313 जनपद पंचायतों में से रतलाम सहित 233 जनपदों में भाजपा के लोग जीते हैं। इस हिसाब से इनमें भाजपा की सफलता दर करीब 74.44 फीसदी रही है। श्री लुनेरा ने कहा कि बचे हुए स्थानों से भी अभी पार्टी के पक्ष में जानकारी मिल रही है और 27-28 तारीख को और भी बेहतर स्थिति सामने आने की उम्मीद है। प्रदेश की 22924 पंचायतों में चुनाव हुए थे। इनमें से 19863 पंचायतों में भाजपा समर्थित सरपंच चुने गए हैं। इसके अनुसार प्रदेश की 87 प्रतिशत पंचायतों में सरपंच भाजपा के रहेंगे। 650 पंचायतों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध जीते हैं।

    विकास के नए आयाम खुलेंगे

    भारतीय जनता पार्टी ने यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा था और जनता ने भी पार्टी प्रत्याशियों को वोट के रूप में जो अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया है, वह विकास के लिए ही है। पार्टी प्रत्याशियों को इस चुनाव में जो बहुमत मिला है, जनता ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है, इससे विकास के प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ी है और आने वाले समय में ग्रामीण निकायों में विकास के नए आयाम खुलेंगे।

    कांग्रेस के धुरंधरों का सूपड़ा साफ

    लुनेरा ने कहा कि ग्रामीण निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता ने गुंडिज्म और तिकड़म की राजनीति करने वाले कांग्रेस के धुरंधरों को अच्छा सबक सिखाया है। गुना में दिग्विजयसिंह का सूपड़ा साफ हो गया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद की विधानसभा में आने वाली चार में तीन जनपद पंचायतों में कांग्रेस के प्रत्याशी हार गए। इंदौर में मतदाताओं ने कांग्रेस को सबक सिखाया है और भिंड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। अल्पसंख्यकों को अपना वोटबैंक मानकर राजनीति करने वाली कांग्रेस को बुरहानपुर के मतदाताओं ने ऐसा सबक सिखाया है कि कांग्रेस कभी भूलेगी नहीं। बुरहानपुर के मतदाताओं ने कांग्रेस मुक्त जिला पंचायत बनाई है। छिंदवाड़ा में भी कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं रही है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों ने यह बता दिया है कि झूठ बोलने वाली, जनता को गुमराह करने वाली ताकतें बुरी तरह असफल रही हैं।

    ]]>
    Sat, 16 Jul 2022 18:06:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मध्य प्रदेश में सर्वाधिक मतदान रतलाम में होने पर विधायक चेतन्य काश्यप व भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने जताया आभार https://acntimes.com/MLA-Kashyap-and-BJP-mayoral-candidate-Patel-expressed-their-gratitude-for-the-highest-voter-turnout-in-Madhya-Pradesh https://acntimes.com/MLA-Kashyap-and-BJP-mayoral-candidate-Patel-expressed-their-gratitude-for-the-highest-voter-turnout-in-Madhya-Pradesh एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर पािलक निगम रतलाम के चुनाव में बुधवार को रतलाम शहर के जागरूक मतदाताओं द्वारा किए गए प्रदेश में सर्वाधिक मतदान करने पर विधायक चेतन्य काश्यप एवं महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि शहरवासियों ने जिस तरह से लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक अपना अमूल्य योगदान दिया है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। उनके अनुसार प्रदेश की सभी 16 नगर निगमों में रतलाम के मतदाताओं ने सर्वाधिक 70 प्रतिशत मतदान किया।

    यह भी देखें... भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और कांग्रेस के मयंक जाट ने किया मतदान फिर शहर के हर बूथ पहुंच कर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

    विधायक काश्यप के अनुसार पहले चरण में 6 जुलाई को 11 जिलों में हुए नगर निगम चुनाव के दौरान प्रदेश के बडे़ शहरों में मतदान उम्मीद से कम हुआ था लेकिन रतलाम के जागरूक मतदाताओं ने इन सभी जिलों को पछाड़कर रिकॉर्ड मतदान किया है, जो शहर विकास के लिए बहुत आवश्यक था। काश्यप एवं पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिन्होने चुनाव के दौरान लगातार सक्रिय रहकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।

    यह भी देखें... 6 नगर सरकार चुनने के लिए जिले के 72.73 % मतदाताओं ने डाले वोट, रतलाम में 70.02, जावरा में 76.87 व अन्य निकायों में 80 % से ज्यादा मतदान

    ]]>
    Thu, 14 Jul 2022 10:37:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम से देश&प्रदेश व भाजपा को बहुत कुछ दिया लेकिन उन्होंने इसे कुछ नहीं दिया, मुख्यमंत्री के पास टेलीविजन है व कांग्रेस के पास विजन& कमलनाथ https://acntimes.com/Gave-a-lot-to-the-country-state-and-BJP-from-Ratlam-but-they-did-not-give-anything-to-it-kamalnath https://acntimes.com/Gave-a-lot-to-the-country-state-and-BJP-from-Ratlam-but-they-did-not-give-anything-to-it-kamalnath कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो व कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के दौरान पात्रकारों से पूर्व सीएम ने कहा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर ने प्रधानमंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री, विधायक और महापौर भाजपा को बहुत कुछ दिया है लेकिन इन्होंने रतलाम को कुछ नहीं दिया। 5 इंजिन की सरकार होने के बावजूद रतलाम का विकास नहीं हो पाया क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास विजन ही नहीं है। वह केवल टेलीविजन के माध्यम से विकास करना चाहते हैं, जो संभव नहीं है। कांग्रेस के पास विजन मप्र के मुख्यमंत्री जब नेकर पहनते थे, तब मैं सांसद बन गया था। भाजपा महापौर प्रत्याशी द्वारा धमकाना मतदाताओं का अपमान है।

    यह बात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां पत्रकार वार्ता में कही। वे कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट के समर्थन में आयोजित रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए थे। कमलनाथ ने कहा शहर विकास के लिए आर्थिक गतिविधि जरूरी है लेकिन प्रदेश में इसका अभाव है। रतलाम में बड़े उद्योगों में से तीन को छोड़कर अन्य सभी बंद हो गए। भाजपा सरकार का विश्वास कम हो रहा है। प्राकृतिक संसाधनों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। केवल और केवल भ्रष्टाचार की व्यवस्था बना रखी है। माफिया व मिलावट ही इनकी पहचान बन गई है जबकि हमने इन्हें खत्म करने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध शुरू किया था। विकास और रोजगार तब मिलता है जब निवेश बढ़े लेकिन मप्र में पूंजी लगाने से उद्योगपति कतराते हैं। रोजगार के भाव में ही लोग रतलाम से पलायन कर रहे हैं।

    सलाहकार मंडल का गठन कर किया जाएगा शहर विकास

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा मेरा रतलाम गहरा नाता है। मैं उस समय से रतलाम से जुड़ा हुआ हूं जब यहां से हमें ट्रेन बदलना पड़ती थी क्योंकि यह रेलवे का बड़ जंक्शन है। विकास के नाम पर यहां कुछ नहीं हुआ। रतलाम में कांग्रेस का महापौर बनने के बाद हम सलाहकार मंडल बनाएंगे। इसकी हर 4-5 सप्ताह में बैठक होगी। सलाहकार मंडल में डॉक्टर, वकील, व्यापारी, उद्योगपति सहित हर प्रोफेशन के लोग और पत्रकार भी शामिल होंगे। ये सभी रतलाम के विकास का नक्शा बनाएंगे। उनकी सलाह पर काम होगा। 17 साल की सरकार में भाजपा में रतलाम के लिए कुछ नहीं किया। हम नगर निगम के कर्मचारियों का निःशुल्क बीमा करवाएंगे और उन्हें नियमित करेंगे।

    प्रदेश में सिर्फ पुलिस, प्रशासन और पैसे का ही बोलबाला, झूठ बोलने में विश्वकप ले लिया

    मौजूदा सरकार में हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। पुलिस, प्रशासन और पैसे का बोलबाला है। भारत ही विश्व में ऐसा देश जहां इतनी जातियां, धर्म, समाज और संस्कृतियां हैं। हमारी हमारी संस्कृति सभी को चलने की है। प्रदेश नहीं है, लेकिन भाजपा इस की कद्र नहीं कर रही है। पीएम आवास में कांग्रेस का झंडा लगने पर भाजपा के महापौर प्रत्याशी का नाराज होना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठ बोलने के अलावा और काम नहीं करते। उनका आधा भाषण तो मुझ पर ही होता है। वे काम नहीं करते, नौटंकी ही होती है।

    मुख्यमंत्री ने झूठ बोलने में विश्वकप हासिल कर लिया है। मैं घोषणाएं नहीं करता, काम करने में यकीन रखता हूं। शिवराज सिंह चौहान होते तो कहते प्रदेश की 16 नगर निगम में से 17 पर भाजपा जीतेगी। पत्रकार वार्ता में महापौर प्रत्याशी मयंक जाट, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक हर्षविजय गहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, विधायक कांतिलाल भूरिया, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Mon, 11 Jul 2022 18:02:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज रतलाम में, भाजपा के महापौर व पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो एवं सभा करेंगे, जानिए& रोड शो का रूट https://acntimes.com/Chief-Minister-Shivraj-Singh-Chouhan-on-9th-in-Ratlam https://acntimes.com/Chief-Minister-Shivraj-Singh-Chouhan-on-9th-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 9 जुलाई को रोड शो एवं सभा करेंगे। रोड शो सुबह 10 बजे सैलाना रोड स्थित साक्षी पेट्रोल पंप से शुरू होगा और रानीजी का मंदिर पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगा। इस दौरान सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सभी पार्षद प्रत्याशी शामिल होंगे।

    जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान सुबह बंजली हवाईपट्टी पर उतरेंगे। यहां से साक्षी पेट्रोल पम्प पहुंचकर रोड शो में शामिल होंगे। रोड नयागांव से प्रारंभ होकर सज्जन मिल, सैलाना रोड ओव्हर ब्रिज, महाराणा प्रताप स्टेच्यू, शहर सराय, शहीद चौक, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, हरदेव लाला की पिपली से होता हुआ रानीजी का मंदिर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित होगा। सभा को मुख्यमंत्री चौहान रानीजी के मंदिर के समीप बने मंच से गणेश देवरी की तरफ सम्बोधित करेंगे।

    विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत होगा

    मुख्यमंत्री चौहान के रोड शो का रतलाम भ्रमण के दौरान जगह-जगह बने मंचों से स्वागत होगा। नगर के सामाजिक एवं व्यापारित संगठनों के साथ भाजपा नेता रोड शो का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान करेंगे। भाजपा द्वारा मुख्यमंत्रीजी के प्रवास की व्यापक तैयारियां की गई है।

    सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    मुख्यमंत्री चौहान के दौरे की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृहद् तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार को शहर विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में पार्टी के मण्डल प्रभारियों, पदाधिकारियों एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें चौहान के दौरे में अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया इस दौरान चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक जयवंत कोठारी, जिला महामंत्री, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, सुनील सारस्वत, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मण्डल प्रभारी विनोद यादव सहित सेक्टर प्रभारीगण उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री के रतलाम आगमन पर ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था

    01. बांजली फंटे से 80 फीट रोड, राम मंदिर, सैलान बस स्टैंण्ड तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथ बांजली से सेजावता फंटे बायपास का उपयोग करेंगे।

    02. रोड शो के दौरान 80 फीट से अलकापुरी चौराहा तरफ आने वाले दो पहिा एवं चार पहिया वाहन 80 फीट, डोंगरे नगर एवं वन विभाग रोड का उपयोग करेंगे।

    03. सैलान बस स्टैण्ड से साक्षी पेट्रोल पम्प तक दो पहिया एवं चार पहिया वाहन वन-वे (बांये तरफ सज्जन
    मिल वाले रोड) का उपयोग करेंगे।

    04. प्रताप नगर ब्रिज से दो बत्ती की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा रोड शो के दौरान दो बत्ती से सैलाना बस स्टैण्ड दोपहिया और चार पहिया वाहन प्रदतिबंधित रहेंगे।

    05. लोकेंद्र टॉकीजी से सैलान बस स्टैण्ड, शहर सराय तरफ जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन रोड शो के दौरान प्रतिबांधित रहेंगे।

    06. रोड शो के दौरान सुभाष नगर तिराह से आबकारी एवं आबकारी से शहीद चौक आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

    07. रानी जी के मंदिर पर सभास्थल एवं रोड शो को देखते हुए नाहरपुर चौराह से रानी जी के मंदिर तरफ, शहीद चौक से रानी जी मंदिर की ओर, हरदेवलाल की पीपली से रानी जी के मंदिर की ओर एवं गणेश देवरी से रानीजी के मंदिर की ओर दो पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

    08. रोड शो के दौरान डालूमोदी से माणकचौक, गणेश देवरी से डोलूमोदी तरफ, तोपखाना से गणेश देवरी की ओर, चौमुखीपुल से गणेश देवरी, बाजन बस स्टैण्ड से चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट से चांदनी चौक, तरफ आने वाले दो पिहया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधात्क रहेंगे।

    09. रोड शो एवं सभा के दौर न बाजना तरफ से रतलाम आने वाले भारी वाहन वन विभाग क य यलय के स मने से प्रतिबंधित रहेंगे।

    10. रोड शो के दौरान वाहनों की पाकिंग आबकारी कम्पाउंडर पर रहेगी। रोड शो एवं सभा के दौरान उपरोक्त यातायात परिवर्तन लागू रहेगा।

    ]]>
    Fri, 08 Jul 2022 23:11:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम । शासकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में अब तक 5141 मरीजों को मिला लाभ, 15 जुलाई से आईपीडी भी हो जाएगी शुरू https://acntimes.com/ratlam-ipd-of-government-medical-college-Hospital-will-start-on-july-15 https://acntimes.com/ratlam-ipd-of-government-medical-college-Hospital-will-start-on-july-15 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय मेडिकल कॉलेज के 750 बिस्तरीय अस्पताल की ओपीडी में अब तक 5114 मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। 15 जुलाई से यहां आईपीडी की सुविधा भी शुरू हो रही है।

    शासकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में दूसरे चरण की सुविधाएं शुरू करने की तैयारी हो चुकी है। दूसरे चरण के तहत 15 जुलाई को यहां आईपीडी शुरू हो जाएगी। इससे अब यहां मरीजों को भर्ती रख कर इलाज किया जा सकेगा। आईपीडी की सुविधा प्रारंभ होने पश्चात कार्य सुविधा की दृष्टि से समस्त महाविद्यालयीन चिकित्सक अपनी सेवाएं महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में दे सकेंगे। अब उनके द्वारा जिला अस्पताल में कुछ निश्चित निर्धारित दिवसों में ही उपचार किया जाएगा।  

    बता दें कि मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की शुरुआत चरणबद्ध तरीके से करने के निर्देश गत 25-26 मई को महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विधायक चेतन्य काश्यप ने दिए थे। उन्होंने सभी विभागों की ओपीडी प्रारंभ करने के लिए कहा था। इसके चलते ओपीडी की शुरुआत हुई थी। तब से अब तक 5 हजार से ज्यादा मरीज यहां लाभान्वित हो चुके हैं।

    चूंकि महाविद्यालय की स्थापना के पश्चात से ही यहां चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल में सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। कोविड काल एवं उसके बाद डेंगू में भी चिकित्सकों ने महाविद्यालयीन अस्पताल एवं जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार किया।

    ]]>
    Thu, 07 Jul 2022 21:50:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
    एक जनसंपर्क ऐसा भी : कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार मयंक जाट ने बरसते पानी में जानी समस्याएं, लोग बोले& अब की बार नहीं चाहिए भाजपा की नगर सरकार https://acntimes.com/congress-mayor-candidate-mayank-jat-campaigned-while-drenched-in-raining-water-people-told-problems https://acntimes.com/congress-mayor-candidate-mayank-jat-campaigned-while-drenched-in-raining-water-people-told-problems चारों तरफ जल भराव, गंदगी व कीचड़ से परेशान नागरिक बोले- मयंक भैया, अब से ही उम्मीद है

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पहली ही बारिश में रतलाम शहर के कई इलाकों में सीवरेज लाइन के चैंबरों से गंदगी उफनने लगी। सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे समय पर नहीं भरे जाने से वे भी पानी से भरकर अंधे कुएं में तब्दील हो गए। रही सही कसर गंदगी से पटी नालियों ने पूरी कर दी। नतीजतन कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे परेशान शहरवासियों ने जिम्मेदारों और पिछली नगर परिषद को जमकर कोसा। ऐसे में बरसते पानी में भीगते हुए जनसंपर्क पर निकले कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट के रूप में उन्हें उम्मीद की किरण नजर आई। नागरिकों ने जाट के समक्ष अपनी वर्षों की पीड़ा रख दी। जाट ने उन्हें आश्वस्त किया कि अब ऐसा नहीं होगा। शहर व सुविधाएं वैसी ही होंगी, जैसी शहरवासी चाहते हैं।

    गुरुवार को अपने तय शेड्यूल से कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी मयंक जाट अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क पर निकले। वे वार्ड क्रमांक 33 के सैलाना बस स्टैंड,गायत्री टॉकिज, शहर सराय, लोकेन्द्र टॉकिज, बाल चिकित्सालय, राजपूत बोर्डिंग, शास्त्री नगर, न्यू रोड, छत्रीपुल, नगर निगम चौराहा, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, रानीजी का मन्दिर व शहर सराय क्षेत्र में पहुंच कर लोगों की समस्याएं जानी। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई लेकिन वह उनके कदमों की बाधा नहीं बन पाई। गंदगी से पटी नालियों और गड्ढों के कारण सड़कों पर गंदा पानी भर गया फिर भी जाट और उनके समर्थक बेहिचक आगे बढ़ते रहे। नागरिकों ने उन्हें मौके पर ले जाकर समस्याएं बताईं और जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश जाहिर किया। सबसे ज्यादा आक्रोश महिलाओं व बुजुर्गों में नजर आया। 

    लोग बोले- बयानवीर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया

    शहर के दोनों प्रमुख वार्डों में नागरिकों के साथ भ्रमण के दौरान अधिकतर रहवासी और बाजार क्षेत्र में जगह-जगह पानी जमा हो जाने से सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नालियां सड़कों पर बह रही हैं और गंदा पानी घरों तक पहुंच गया। हर क्षेत्र में खोदी गई सड़कें पर भारी कीचड़ जमा होने से चलना भी मुश्किल हो गया। बार बार समस्या की ओर पहले से चेताने के बाद भी बयानवीर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।

    बारिश ने धो डाला झूठे दावे, नागरिकों की समिति तय करेगी विकास का खाका

    कांग्रेस प्रत्याशी जाट के अनुसार पिछली भाजपा परिषद और नगर निगम प्रशासन की लापरवाहियों से मानसून आगमन के साथ ही शहर में आम जीवन पर आफतों की बारिश हो गई है। रतलामवासियों को स्वच्छ और सुंदर शहर का सपना दिखाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ नागरिकों में भारी आक्रोश है। मतदाताओं के रुझान जानकर ऐसा लगता है कि उनकी सेहत को दांव पर लगाने और घरों के आसपास असहनीय गंदगी के लिए पिछली भाजपा परिषद को कभी माफ़ नहीं करेगी। शहरी जनता की खून पसीने की मेहनत की कमाई से हर महीने लाखों रुपये शहर की सफाई व्यवस्था पर खर्च किए जाने के दावों पर भी पानी फिर  गया है। सफाई के नाम पर हुए भष्ट्राचार को पहली बारिश ने उजागर कर दिया है।

    कांग्रेस प्रत्याशी जाट ने नागरिकों को विश्वास दिलाया कि उनके महापौर बनने के बाद प्रत्येक वार्ड के लिए स्थानीय नागरिकों की सहभागिता समिति गठित होगी। यह समिति ही तय करेगी कि वार्ड में कौन से कार्य सबसे पहले किए जाने चाहिए। समिति की रिपोर्ट के आधार पर वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता अनुसार निराकरण किया जाएगा।

    ये रहे जनसंपर्क में मौजूद

    इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट के साथ वार्ड क्रमांक 33 व 35 के पार्षद प्रत्याशी क्रमशः मनीषा चौहान एवं निलोफर खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, प्रेमलता दवे, विनोद मामा मिश्रा, जेम्स चाको, फैयाज मंसूरी, राजकुमार जैन लाला सहित स्थानीय पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 30 Jun 2022 19:19:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मंदसौर में आज बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, कागज के 3000 छोटे मोर से बनेगी बड़ी आकृति, ख्यात यू&ट्यूबर ‘मि. इंडियन हैकर’ होंगे विशेष आकर्षण https://acntimes.com/guinness-world-record-will-be-made-in-mandsaur-today-the-famous-youtuber-mr-indian-hackers-will-come https://acntimes.com/guinness-world-record-will-be-made-in-mandsaur-today-the-famous-youtuber-mr-indian-hackers-will-come एसीएन टाइम्स @ मंदसौर । दशपुर यानी मंदसौर एक नया इतिहास रचने जा रहा है। यहां 19 जून को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बनने जा रहा है। यह रिकॉर्ड होगा कागज से बने सैकड़ों छोटे-छोटे मोरों से बड़ा मोर बनाने का। इस आयोजन के विशेष आकर्षण होंगे मि.इंडियन हैकर (MR.INDIAN HACKER ) नाम से प्रसिद्ध यू-ट्यूबर दिलराज सिंह रावत।

    मि. इंडियन हैकर ने मंदसौर के बारे में कही यह बात (देखें यह वीडियो...)

    Guinness World Record बनाने के लिए आयोजन रविवार शाम 7.00 बजे शहर के कॉलेज ग्राउंड पर होगा। 3000 कागज के मोर ( Origami Peacock ) से बड़ी आकृति बनाने का यह अभिनव प्रदर्शन मंदसौर शहर के रविराज जैन (ग्रुप लीडर), दिव्यांश उपाध्याय, रुद्रांश उपाध्याय, संजीवनी पंजाबी, हर्ष पंड्या व क्रिश जैन करेंगे। इनमें 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 23 वर्ष तक के युवा शामिल हैं। इस तरह का एक विश्व रिकॉर्ड पूर्व में बन चुका है जो भारत के ही हैदराबाद के रविकुमार तोलेती के नाम है। उन्होंने 1776 ओरेगेमी पिकॉक बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था जिसे मंदसौर के बेटे तोड़ने का प्रयास करेंगे।

    दो माह लगे रिकॉर्ड तोड़ने की पेशकश की एप्लिकेशन स्वीकार होने में

    ग्रुप के सदस्य रविराज जैन ने बताया इंटरनेट के माध्यम से ओरिगेमी पिकॉक का विश्व रिकॉर्ड होने की जानकारी मिली। यह बात ग्रुप के सदस्यों से शेयर की तो विचार आया कि क्यों न हम इस रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास करें। संकल्प लेकर सबसे पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट पर जाकर एप्किलेशन फाइल की। दिसंबर में फाइल एप्लिकेशन फरवरी के मध्य में स्वीकार हुई। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा रिकॉर्ड ब्रेक करने के लिए 19 जून 2022 का दिन निर्धारित किया गया। चूंकि हम सभी साथी लंबे समय से मि.इंडियन हैकर के वीडियोज देखते आए हैं। उनके काम से प्रभावित होने से इस इवेंट में उन्हें गेस्ट के रूप में शामिल करने का निवेदन किया जो स्वीकार हो गया। उनकी उपस्थित हमारे लिए गर्व की बात होगी और उनकी मौजूदगी हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी।

    जानिए, कौन हैं मि. इंडियन हैकर

    आयोजन मुख्य आकर्षण बनने जा रहे यू-ट्यूबर इंडियन हैकर (दिलराज रावत) ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें वे आयोजन की जानकारी देने के साथ ही इसे सफल बनाने की अपील भी कर रहे हैं। बता दें कि- मिस्टर इंडियन हैकर ( MR.INDIAN HACKER ) रावल 2012 से यू-ट्यूबर हैं। विभिन्न प्रकार के 809 वीडियो बना चुके मिस्टर इंडियन हैकर के यू-ट्यूब चैनल के 26.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। रावल अपने सब्सक्राइबर्स को अपना परिवार मानते हैं और उसे टाइटेनियम आर्मी ( TITANIUM ARMY ) कह कर संबोधित करते हैं।

    ]]>
    Sun, 19 Jun 2022 01:51:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो पड़ सकते हैं लेने के देने, खुद ही सुन लीजिए रतलाम एसपी ने इस बारे में क्या कहा, देखें वीडियो... https://acntimes.com/If-you-put-objectionable-posts-on-social-media-you-may-have-to-give-and-take-listen-for-yourself-what-ratlam-sp-said-about-this https://acntimes.com/If-you-put-objectionable-posts-on-social-media-you-may-have-to-give-and-take-listen-for-yourself-what-ratlam-sp-said-about-this एसीएन टाइम्स @ रतलाम ।  मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एसपी अभिषेक तिवारी ने सोशल मीडिया को लेकर चेतवानी जारी की है। उन्होंने वीडियो संदेश में स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने इसके लिए संबंधित ग्रुप एडमिन को भी हिदायत दी है।

    बता दें कि- सोशल मीडिया पर लगातार भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डालने की शिकायत आ रही हैं। चूंकि ऐसी पोस्ट प्रतिबंधित हैं इसलिए एसपी अभिषेक तिवारी ने हिदायत जारी की है। दो दिन पूर्व भी रतलाम पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एक युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी। उन्होंने कहा है कि यह सोशल मीडिया के एडमिन के लिए भी बधनकारी है कि वह ऐसी किसी पोस्ट को रोके। ऐसा नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

    ]]>
    Sun, 12 Jun 2022 18:57:24 +0530 Niraj Kumar Shukla