पुलिस विभाग में तबादले : मध्यप्रदेश के 50 टीआई और कार्यवाहक टीआई के तबादले, देखें लिस्ट- किसे-कहां भेजा

मप्र के पुलिस विभाग द्वारा 50 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी हुए हैं।

Jul 7, 2025 - 21:10
Jul 9, 2025 - 14:53
 0
पुलिस विभाग में तबादले : मध्यप्रदेश के 50 टीआई और कार्यवाहक टीआई के तबादले, देखें लिस्ट- किसे-कहां भेजा
मप्र पुलिस।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र के पुलिस मुख्यालय से प्रदेश में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षकों और निरीक्षकों की तबादला सूची सोमवार को जारी की गई। इसमें 50 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक अमित सक्सेना के हस्ताक्षर से जारी आदेश में पुलिस महानिदेशक द्वारा स्पष्ट कियागया है कि स्थानांतरित निरीक्षकों को कार्य का आवंटन संबंधित जिले के एसपी अपने स्तर पर आवश्यकता अनुसार कर सकेंगे। इसमें यह भी बताया गया है कि यदि कोई अधिकारी निलंबित किया गया हो तो उन्हें कार्यमुक्त नहीं करते हुए पुलिस मुख्यालय को सूचित करना होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।