WWW.ACNTIMES.COM & : रतलाम https://acntimes.com/rss/category/ratlam WWW.ACNTIMES.COM & : रतलाम en Copyright @ ACNTIMES.COM | All Rights Reserved | Webmaster : HARSH SHUKLA जहरीली शराब के साथ 3 आरोपियों को पकड़ने का किया दावा, जांच में लापरवाही बरती, गवाह भी मुकरे, कोर्ट ने कर दिया बरी, SI और ASI की विभागीय जांच का दिया आदेश https://acntimes.com/ratlam-poisonous-liquor-case-three-accused-acquitted-police-investigation-negligence https://acntimes.com/ratlam-poisonous-liquor-case-three-accused-acquitted-police-investigation-negligence एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माणक चौक थाने के वर्ष 2021 के बहुचर्चित जहरीली शराब मामले में रतलाम न्यायालय ने तीन आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की विवेचना में सामने आई गंभीर विसंगतियों पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने जांच में घोर लापरवाही के लिए तत्कालीन विवेचक SI सचिन डावर और ASI मुरली मकवाना के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई के लिए निर्णय की प्रति रतलाम जिला मजिस्ट्रेट (कलेक्टर) और पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) को भेजने के आदेश दिए हैं। 

यह महत्वपूर्ण फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) रवीना चौधरी की अदालत ने सुनाया। अभियोजन के अनुसार, 9 सितंबर 2021 को माणक चौक थाने में पदस्थ तत्कालीन कार्यवाहक एएसआई मुरली मकवाना को मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस ने त्रिवेणी रोड स्थित श्मशान के पास से नवनीत चौहान को 5 लीटर अवैध एवं जहरीली हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़े जाने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में नवनीत ने उक्त शराब पवन उर्फ पप्पू राठौर और सोहनलाल उर्फ दादू से खरीदकर बेचने की बात बताई थी। इसी आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 49-क के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया गया था।

[also_read ids="5980" title="ये भी पढ़ें"]

कोर्ट में मुकर गए स्वतंत्र गवाह

विचारण के दौरान अभियोजन की कहानी को सबसे बड़ा झटका स्वतंत्र पंच साक्षियों के पक्षद्रोही होने से लगा। घटना और मेमोरेंडम से जुड़े सभी स्वतंत्र पंच गवाह न्यायालय में अपने पूर्व कथनों से मुकर गए। उन्होंने पुलिस द्वारा मौके पर किसी तरह की जप्ती अथवा कार्रवाई किए जाने से ही इनकार कर दिया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रोहित शर्मा ने इन विरोधाभासों को न्यायालय के समक्ष प्रमुखता से रखा। सुनवाई के दौरान जप्ती और सैंपलिंग से जुड़े दस्तावेजों तथा न्यायालय में पेश किए गए माल को लेकर भी गंभीर सवाल सामने आए।

जप्त सैंपल पर घटना से पहले की तारीख

मामले में पेश किए गए आर्टिकल-3 के सैंपल बोतल पर जप्ती की तारीख 2 अगस्त 2021 अंकित थी, जबकि पुलिस की केस कहानी के मुताबिक घटना 9 सितंबर 2021 की थी। यानी कथित घटना से करीब एक माह पहले की तारीख सैंपल बोतल पर दर्ज थी। निर्णय के अनुसार, इस महत्वपूर्ण विसंगति के संबंध में दोनों विवेचक न्यायालय के समक्ष कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सके।

[also_read ids="5986" title="ये भी पढ़ें"]

सील से लेकर रोजनामचा तक, जांच पर उठे सवाल

अदालत के समक्ष जप्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य पहलुओं में भी विसंगतियां सामने आईं। जप्ती पत्रक पर नमूना सील अंकित नहीं थी। वहीं न्यायालय में पेश किए गए माल पर लगी सील और संबंधित दस्तावेजों के बीच भी समुचित मिलान नहीं पाया गया। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों के मौके पर रवाना होने और कार्रवाई के बाद थाने लौटने से संबंधित रोजनामचा सान्हा का वैध रिकॉर्ड भी अभियोजन द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इन परिस्थितियों ने अभियोजन की पूरी कार्रवाई और विवेचना की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अतः संदेह का लाभ देते हुए न्यायालय ने आरोपी नवनीत चौहान, पवन उर्फ पप्पू राठौर और सोहनलाल उर्फ दादू को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 49-क के आरोप से बरी कर दिया।

27 पृष्ठीय फैसले में कोर्ट ने बताई पुलिस की जवाबदेही

न्यायालय ने अपने 27 पृष्ठीय निर्णय में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे प्रमाणित करने में असफल रहा। इसी आधार पर तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया। फैसले में सर्वोच्च न्यायालय के स्टेट ऑफ गुजरात विरुद्ध किशनभाई’ मामले में दिए गए न्यायदृष्टांत का भी उल्लेख किया गया। अदालत ने माना कि पुलिस अथवा विवेचना एजेंसियों की लापरवाही के कारण यदि निर्दोष व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से कारावास और आपराधिक विचारण की पीड़ा झेलनी पड़े, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय किया जाना आवश्यक है।

[also_read ids="5983" title="ये भी पढ़ें"]

दो विवेचकों पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर और DIG को पत्र

न्यायालय ने मध्यप्रदेश नियम तथा आदेश (आपराधिक) के नियम 241 के तहत तत्कालीन विवेचक एएसआई मुरली मकवाना और एसआई सचिन डावर की विवेचना में पाई गई घोर लापरवाही का संज्ञान लिया। अदालत ने निर्णय की प्रति के साथ जिला मजिस्ट्रेट (कलेक्टर) रतलाम तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) को पत्र भेजकर दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विधि अनुसार विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से जहां तीनों आरोपियों को बड़ी राहत मिली है, वहीं आपराधिक मामलों की विवेचना में बरती जाने वाली लापरवाही और साक्ष्यों की शुचिता को लेकर पुलिस महकमे की जवाबदेही पर भी न्यायालय ने गंभीर संदेश दिया है।

[also_read ids="5985" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 08 Sep 2026 22:35:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
‘शोर’ पर प्रशासन का ‘जोर’ ! प्रशासन के उड़नदस्तों ने शहर की मस्जिदों सहित 8 स्थानों पर दी दस्तक, पहले ही दिन 26 से ज्यादा लाउडस्पीकर उतरवाए, हिदायत भी दी https://acntimes.com/ratlam-loudspeaker-action-flying-squads-religious-places https://acntimes.com/ratlam-loudspeaker-action-flying-squads-religious-places एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनधिकृत और नियम विरुद्ध उपयोग के खिलाफ रतलाम में प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। अनुविभागीय दंडाधिकारी (रतलाम शहर) द्वारा गठित उड़नदस्तों ने अभियान के पहले दिन मंगलवार को मस्जिदों सहित 8 स्थलों पर लाउडस्पीकर जांचे। कार्रवाई के दौरान 26 से ज्यादा लाउडस्पीकर उतरवाए गए। अधिकारियों ने इनके पुनः उपयोग पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

कार्रवाई कार्यपालिक दंडाधिकारी कुलभूषण शर्मा एवं आशीष उपाध्याय के नेतृत्व वाले उड़नदस्तों द्वारा की गई। इसमें पुलिस अधिकारी और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नामित सदस्य भी शामिल रहे। इन टीमों ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की स्थिति देखी और कार्रवाई करते हुए लाउडस्पीकर उतरवाए। कुछ स्थानों पर अनुविभागीय दंडाधिकारी तरुण जैन खुद भी उपस्थित रहे। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर शुरुआत में लोगों ने आपत्ति जताई लेकिन लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि कार्रवाई प्रशासन द्वारा जारी आदेश और ध्वनि प्रदूषण से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन के अनुसार ही इनका उपयोग किया जा सकता है। यदि इसके उल्लंघन करने या पालन करवाने में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न की गई तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

[also_read ids="5981" title="ये भी पढ़ें"]

(अबुबकर मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाए गए।)

लाउडस्पीकर जब्त भी किए, सुपुर्दगी की अलग व्यवस्था

(शेरानीपुरा जमातखाने के पास स्थित अहल-ए सुल्तान-रज़ा मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाए गए।)

कार्रवाई के दौरान उतरवाए गए लाउडस्पीकरों को उड़नदस्तों द्वारा जब्त किया गया। हालांकि उन्हें संबंधित उपयोगकर्ताओं के ही सुपुर्द किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह भी माना जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति को स्पष्ट रूप से यह जानकारी रहे कि इन उपकरणों का दोबारा उपयोग नियमों के विपरीत नहीं किया जा सकता। अब यदि कार्रवाई के बाद किसी स्थान पर संबंधित लाउडस्पीकर को दोबारा नियम विरुद्ध तरीके से लगाया या संचालित किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करना प्रशासन के लिए और आसान होगा, क्योंकि उस स्थान पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी होगी।

[also_read ids="5962" title="ये भी पढ़ें"]

चार थाना क्षेत्रों में बनाई गई हैं संयुक्त टीमें

बता दें कि कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही सुनिश्चित कराने के आदेश दिए थे। इसके चलते रतलाम शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर कार्रवाई के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी तरुण जैन द्वारा स्टेशन रोड, माणकचौक, डीडीनगर और औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्रों के लिए अलग-अलग उड़नदस्ते गठित किए हैं। इन टीमों में राजस्व अधिकारियों के साथ संबंधित थाना प्रभारी तथा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नामित अधिकारी शामिल हैं। आदेश में टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में धार्मिक, सार्वजनिक एवं अन्य स्थानों का सघन सर्वेक्षण और आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत प्राप्त होने पर भी उड़नदस्ते मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे। बिना सक्षम अनुमति, अनुमति की शर्तों के विपरीत अथवा नियमों का उल्लंघन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र संचालित पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

[also_read ids="5983" title="ये भी पढ़ें"]

एसडीएम तरुण जैन बोले- कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

रतलाम (शहर) के अनुविभागीय दंडाधिकारी तरुण जैन ने एसीएन टाइम्स से चर्चा में बताया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसडीएम जैन ने शहरवासियों से प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

[also_read ids="5985" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 08 Sep 2026 21:20:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
जनजाति कार्य विभाग की सहायक आयुक्त से तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की मांग; PPO समय पर जारी कर GPF, अर्जित अवकाश, GIS, पेंशन और ग्रेच्युटी का दें लाभ https://acntimes.com/retired-employees-pending-cases-settlement-ratlam https://acntimes.com/retired-employees-pending-cases-settlement-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित स्वत्वों का समयसीमा में निराकरण कर उन्हें उनके सेवानिवृत्ति लाभ समय पर दिलाने की मांग तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने की है। संगठन का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरण लंबित रहने से उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (PPO), सामान्य भविष्य निधि (GPF), अर्जित अवकाश, समूह बीमा योजना (GIS), पेंशन एवं ग्रेच्युटी सहित अन्य स्वत्वों के लिए अनावश्यक रूप से इंतजार करना पड़ रहा है।

संघ ने यह मांग जनजाति कार्य विभाग रतलाम की सहायक आयुक्त डॉ. प्रियंका राय से की है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि GPF राशि के भुगतान, बीमा तथा अर्जित अवकाश के लाभ से संबंधित प्रकरणों का निराकरण जिला स्तर से किया जाता है, लेकिन इनमें से भी कई प्रकरण लंबित हैं। संघ ने इन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की मांग की है ताकि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को उनके हक की राशि और अन्य लाभ समय पर प्राप्त हो सकें।

[also_read ids="5983" title="ये भी पढ़ें"]

संकुल प्राचार्यों को भी दिए निर्देश

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सभी संकुल प्राचार्यों को पत्र लिखकर कहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा अभिलेख एवं अन्य आवश्यक जानकारियां, जिन्हें संकुल स्तर से पूर्ण किया जाना है, उन्हें समयसीमा में पूरा कर वरिष्ठालय को प्रस्तुत किया जाए। संगठन का कहना है कि संकुल स्तर पर दस्तावेज और औपचारिकताएं लंबित रहने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरणों के अंतिम निराकरण में अनावश्यक विलंब होता है।

कलेक्टर से मिलकर रखेंगे लंबित प्रकरणों का मुद्दा

संघ ने कहा है कि वह शीघ्र ही कलेक्टर रतलाम से भी भेंट करेगा। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत कर उनके शीघ्र निराकरण और समय पर सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने की मांग की जाएगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ कर्मचारियों का अधिकार हैं और इनके लिए उन्हें लंबे समय तक विभागीय प्रक्रिया में उलझना नहीं चाहिए। सभी संबंधित स्तरों पर आवश्यक कार्रवाई समयसीमा में पूरी किए जाने की जरूरत है।

[also_read ids="5981" title="ये भी पढ़ें"]

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष बृजलाल बोरिया, संरक्षक तेजपाल सिंह राणावत, बसंतीलाल मईड़ा, मिथिलेश मिश्रा, दिनेश शर्मा, नटवरलाल मईड़ा, भंवरलाल देवड़ा, कन्हैयालाल किहोरी, नानूराम देवड़ा, वीर सिंह, छगनलाल मईड़ा, नागूलाल निनामा, अशोक जोकचंद, लक्ष्मण गुजराती, भेरूलाल मुनिया, भेरूलाल गुजराती एवं रामलाल भाभर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

]]>
Tue, 08 Sep 2026 19:28:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
लाउडस्पीकर पर प्रशासन की टेढ़ी नजर, रतलाम के लिए 4 उड़नदस्ते गठित, शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई https://acntimes.com/ratlam-loudspeaker-monitoring-joint-flying-squads-noise-pollution https://acntimes.com/ratlam-loudspeaker-monitoring-joint-flying-squads-noise-pollution एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धार्मिक और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित और नियम विरुद्ध उपयोग को लेकर प्रशासन ने निगरानी और कार्रवाई का तंत्र सक्रिय कर दिया है। रतलाम शहर के अनुविभागीय दंडाधिकारी ने इसके लिए अलग-अलग उड़नदस्ते गठित किए हैं। इनमें राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ही संबंधित थाना प्रभारी और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को शामिल किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी शहर (राजस्व) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्रवाई मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित एवं नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण और कार्रवाई के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। आदेश में उड़नदस्तों को स्पष्ट जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धार्मिक, सार्वजनिक और अन्य ऐसे स्थानों का सघन सर्वेक्षण एवं आकस्मिक निरीक्षण करें, जहां लाउडस्पीकर अथवा अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग हो रहा है। इसके अलावा किसी स्थान को लेकर शिकायत प्राप्त होने पर भी उड़नदस्ता आकस्मिक जांच करेगा और नियमों का पालन सुनिश्चित कराएगा। यानी अब शिकायत मिलने के बाद मामला केवल संबंधित विभाग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गठित संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच करेगी।

चार थाना क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमें गठित

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र : तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कुलभूषण शर्मा (मो. नं. 9827765833), स्टेशन रोड थाना प्रभारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नामित अधिकारी उड़नदस्ते में रहेंगे।

माणकचौक थाना क्षेत्र : नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी आशीष उपाध्याय (7000532927), माणकचौक थाना प्रभारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नामित अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।

डीडीनगर थाना क्षेत्र : आशीष उपाध्याय (7000532927), डीडीनगर थाना प्रभारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नामित अधिकारी संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे।

औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र : कार्यपालिक दंडाधिकारी रामचन्द्र पाण्डेय (8319110709), औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नामित अधिकारी उड़नदस्ते में शामिल हैं।

[also_read ids="5962" title="ये भी पढ़ें"]

अनुमति और शर्तों का होगा सत्यापन

अभियान के दौरान प्रत्येक क्षेत्र में लगाए गए लाउडस्पीकर एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में यह देखा जाएगा कि उनके संचालन के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त है या नहीं और अनुमति में निर्धारित शर्तों का पालन किया जा रहा है या नहीं। प्रशासन ने इसके लिए उड़नदस्तों को मौके पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में यदि कोई लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र बिना सक्षम अनुमति, अनुमति की शर्तों के विपरीत अथवा लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए स्थापित या संचालित पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग तत्काल बंद कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

7 से 17 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान

आदेश के अनुसार रतलाम शहर अनुविभाग में 7 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उड़नदस्ते अपने निर्धारित क्षेत्रों में निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई स्थान जांच से छूटे नहीं। अभियान में पहले से शिकायत वाले तथा नियमों के उल्लंघन की संभावना वाले स्थानों को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

[also_read ids="5980" title="ये भी पढ़ें"]

कार्रवाई के बाद भी निगरानी जारी रहेगी

प्रशासन ने अभियान खत्म होने के बाद भी नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य यह है कि जिन स्थानों पर कार्रवाई की गई है, वहां दोबारा अनधिकृत अथवा नियम विरुद्ध तरीके से ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शुरू न हो। उड़नदस्तों को प्रतिदिन की गई कार्रवाई का संक्षिप्त प्रतिवेदन तैयार करना होगा। इसमें निरीक्षण किए गए स्थानों की संख्या, जांचे गए लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की स्थिति और की गई कार्रवाई का विवरण दर्ज किया जाएगा।

गंभीर उल्लंघन पर तत्काल कानूनी कार्रवाई

आदेश में यह भी कहा गया है कि अभियान के दौरान यदि कोई गंभीर अथवा तत्काल प्रकृति का उल्लंघन सामने आता है तो नियमानुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित थाना प्रभारियों को उड़नदस्तों को आवश्यक पुलिस बल और अन्य सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान किसी व्यक्ति, आयोजक या प्रतिष्ठान संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

[also_read ids="5975" title="ये भी पढ़ें"]

निगरानी का नया तंत्र क्यों महत्वपूर्ण

इस आदेश की खास बात यह है कि ध्वनि प्रदूषण से जुड़े मामलों में राजस्व, पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को एक ही उड़नदस्ते में जोड़ा गया है। इससे शिकायत की जांच, अनुमति एवं शर्तों का सत्यापन और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए अलग-अलग विभागों के बीच समन्वय की व्यवस्था की गई है।

]]>
Tue, 08 Sep 2026 00:22:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
सागर में मौतों से रतलाम में अलर्ट ! नकली शराब की सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम, कलेक्टर ने आबकारी विभाग को आंख&कान खुले रखने के दिए निर्देश https://acntimes.com/collector-strict-on-spurious-liquor-ratlam https://acntimes.com/collector-strict-on-spurious-liquor-ratlam पिछली तीन बैठकों से आबकारी विभाग की कार्यशैली कलेक्टर के निशाने पर, सूचना देने वालों को मिलेगा पुरस्कार; निकायों को भी अपना सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सागर में नकली शराब से लोगों की मौत की घटना के बाद रतलाम अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सख्ती दिखाते हुए जिले में नकली शराब के निर्माण, बिक्री और अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत दी है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से साफ कहा कि- विभाग अपनी आंख और कान खुले रखकर’ काम करे और आम नागरिकों से मिली शिकायतों को गंभीरता से ले। उन्होंने नकली शराब की सूचना देने वालों को पुरस्कार देने का भी ऐलान किया है।

कलेक्टर कटेसरिया प्रशासनिक अमले की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ले रहे थे। लचर कार्यप्रणाली के चलते पिछली तीन बैठकों से आबकारी विभाग कलेक्टर के निशाने पर है। उधर, सागर में नकली शराब से हुई मौतों ने विभाग की सक्रियता को लेकर उनकी अपेक्षा और बढ़ गई है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से जिले में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विभाग को लगातार सजग रहने की हिदायत दी। उन्होंने आमजन से नकली शराब से संबंधित सूचना देने की अपील भी की। कलेक्टर ने कहा कि सूचना सही पाए जाने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिकायतों की सुनवाई नहीं होने से आम नागरिक परेशान और हतोत्साहित होते हैं। इसलिए शिकायत प्राप्त होते ही उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को भी की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। कलेक्टर ने वर्ष 2021 में नामली में नकली शराब से हुई बड़ी घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में पूर्व में ऐसी गंभीर घटना हो चुकी है। वर्तमान में सागर में नकली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर रतलाम में विशेष एहतियात जरूरी है। आबकारी विभाग किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरते और अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखे।

[also_read ids="5946,5960" title="ये भी पढ़ें"]

नगरीय निकाय भी बनाएं अपना सूचना तंत्र

कलेक्टर ने नगरीय निकायों को भी नकली शराब के संबंध में अपना सूचना तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकली शराब का सेवन विशेष रूप से गरीब तबके में अधिक देखने को मिलता है, इसलिए नगरीय निकाय अपने क्षेत्रों में भी निगरानी रखें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग तक पहुंचाएं।

ध्वनि विस्तारक यंत्रों की मनमानी पर लगेगी रोक, एसडीएम बनाएंगे कार्ययोजना

कलेक्टर ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक बजाए जाने पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि कोई भी ध्वनि विस्तारक यंत्र निर्धारित सीमा से अधिक नहीं बजना चाहिए। इसके लिए एसडीएम को स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। गौलतरब है कि ईद-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान डीजे की तेज आवाज के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद की तबीयत बिगड़ गई थी और उनकी मौत भी हो गई थी। इसे लेकर पर्यावरणविद् डॉ. खुशालसिंह पुरोहित ने कलेक्टर कटेसरिया से पत्र लिखकर डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर संख्ती से रोक लगाने की मांग की गई थी।

[also_read ids="5962" title="ये भी पढ़ें"]

वन अधिकार के नाम पर नए कब्जे को पट्टा नहीं, दूर करें भ्रम

वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों को अधिनियम के प्रावधानों की सही और स्पष्ट जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले से वन भूमि पर काबिज पात्र व्यक्तियों के दावों का नियमानुसार परीक्षण कर अधिकार प्रदान किए जाने का प्रावधान है। पूर्व में किसी कारणवश निरस्त किए गए पात्र दावों का भी पुनः परीक्षण किया जाना है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सिर्फ नया अतिक्रमण या कब्जा कर लेने से वन अधिकार का पट्टा प्राप्त नहीं होता। इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही पात्र दावों का संवेदनशीलता और नियमों के अनुरूप परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

राशन में कटौती या फर्जी एंट्री मिली तो आपूर्ति अधिकारी होंगे जिम्मेदार

खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर और पूरी मात्रा में राशन मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए केवल उचित मूल्य दुकान विक्रेता ही नहीं, बल्कि जिला आपूर्ति अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने विशेष रूप से सैलाना, बाजना और रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो माह का राशन एक साथ वितरित किए जाने की स्थिति में एक माह का राशन देकर दो माह के वितरण की एंट्री या अंगूठा लगवाने जैसी शिकायतें सामने नहीं आनी चाहिए।

कम मात्रा में राशन देकर अधिक मात्रा की एंट्री किए जाने की शिकायतों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

[also_read ids="5978" title="ये भी पढ़ें"]

स्वीकृत स्वास्थ्य भवनों पर अब नहीं चलेगा इंतजार, 15 दिन में शुरू करना होगा निर्माण

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्वीकृत लेकिन अब तक शुरू नहीं हुए अस्पतालों एवं अन्य स्वास्थ्य भवनों के निर्माण कार्यों को लेकर भी समय-सीमा तय कर दी। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे सभी निर्माण कार्य आगामी 15 दिनों के भीतर प्रारंभ कराए जाएं। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है और स्वास्थ्य सेवाओं तथा अधोसंरचना के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत कार्य समय-सीमा में प्रारंभ कराने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

नए भवन से संचालित होगी शिवगढ़ तहसील, व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

बैठक में शिवगढ़ तहसील कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर नए भवन से तहसील कार्यालय का संचालन प्रारंभ कराने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, वन मंडल अधिकारी अनुभा सिंह, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
Mon, 07 Sep 2026 21:32:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
गणेशोत्सव की तैयारियों के लिए सकल हिन्दू समाज की वृहद बैठक आज, गणेश उत्सव समितियों में समन्वय और सामूहिक सहभागिता पर होगी बात https://acntimes.com/ganeshotsav-preparation-meeting-ratlam-hindu-samaj https://acntimes.com/ganeshotsav-preparation-meeting-ratlam-hindu-samaj एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दस दिवसीय गणेशोत्सव को भव्य स्वरूप देने और नगर की विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से सकल हिन्दू समाज की वृहद सामूहिक बैठक रविवार को होगी। सुबह 10 बजे सागोद रोड स्थित जेएमडी पैलेस में होने वाली बैठक में गणेशोत्सव की तैयारियों, समितियों के आपसी समन्वय, सामूहिक सहभागिता और आगामी आयोजनों को लेकर चर्चा की जाएगी।

गणेश उत्सव समिति, रतलाम के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस बैठक में नगर की विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजजनों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार, बैठक का उद्देश्य सभी समितियों को एक साझा मंच पर लाकर गणेशोत्सव के दौरान आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत करना है।

बैठक में आगामी गणेशोत्सव को व्यापक एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के साथ ही विभिन्न समितियों के स्तर पर प्रस्तावित आयोजनों और सामूहिक कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। सकल हिन्दू समाज की ओर से नगर की सभी गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों एवं संबंधित कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई है।

[also_read ids="5976,5973,5975,5972" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 06 Sep 2026 04:05:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
चुल्लू में तालाब का पानी लेकर पी गए कलेक्टर कटेसरिया, बोले& ‘स्वाद तो हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा है’ https://acntimes.com/collector-drank-pond-water-in-shivgarh https://acntimes.com/collector-drank-pond-water-in-shivgarh शिवगढ़ में 6 किलोमीटर पैदल घूमकर देखा सघन वन और जल संरक्षण का काम

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आमतौर पर सरकारी अफसरों के दौरों में बोतलबंद पानी को प्राथमिकता देते हुए देखा जाता है, लेकिन रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक अलग ही अंदाज शिवगढ़ वन परिक्षेत्र के भ्रमण के दौरान देखने को मिला। जल संरक्षण के लिए बनाए गए चेकडैम में जमा स्वच्छ पानी देखकर कलेक्टर ने न तो बोतलबंद पानी मंगवाया और न ही पानी की गुणवत्ता पर औपचारिक टिप्पणी तक सीमित रहे। उन्होंने ठेठ आम आदमी की तरह चुल्लू में पानी भरा और खुद पीकर उसका स्वाद परखा। पानी पीने के बाद उन्होंने कहा- “इस पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा है।”

कलेक्टर के इस सहज अंदाज ने पूरे भ्रमण को खास बना दिया। उपलब्ध जानकारी के आधार पर रतलाम में संभवतः यह पहला अवसर माना जा सकता है, जब किसी कलेक्टर ने वन क्षेत्र में संरक्षित तालाब/चेकडैम के पानी को इस तरह सीधे चुल्लू में भरकर पीया हो। हालांकि, इसे आधिकारिक रूप से पहला उदाहरण कहने के लिए पूर्व के रिकॉर्ड की पुष्टि आवश्यक होगी।

कलेक्टर अजय कटेसरिया शुक्रवार को सैलाना प्रवास के दौरान शिवगढ़ वन परिक्षेत्र पहुंचे थे। यहां उन्होंने हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित किए जा रहे सघन वन और जल संरक्षण कार्यों का करीब 6 किलोमीटर पैदल चलकर निरीक्षण किया। उन्होंने पौधरोपण, पौधों के रखरखाव, जल संरक्षण संरचनाओं तथा इन गतिविधियों से स्थानीय ग्रामीणों को मिलने वाले संभावित लाभों की जानकारी ली।

[also_read ids="5975" title="ये भी पढ़ें"]

चेकडैम का पानी पिया, जल संरक्षण की सराहना की

वन क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न चेकडैम एवं जल संरचनाओं का निरीक्षण किया। इनमें से एक चेकडैम में एकत्रित स्वच्छ पानी देखकर उन्होंने स्वयं पानी चखा। पानी पीने के बाद उन्होंने उसके स्वाद की तुलना हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर से की। उन्होंने जल संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्षा जल को संरक्षित कर उसका उपयोग करना पर्यावरण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। जल संरचनाओं की निरंतर देखरेख और उनके बेहतर उपयोग पर भी उन्होंने जोर दिया।

859 हेक्टेयर में विकसित हो रहा सघन वन

हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में लगभग 859 हेक्टेयर क्षेत्र में सघन वन विकसित किया जा रहा है। परियोजना के तहत पिछले तीन वर्षों में करीब 2 लाख पौधों का रोपण और उनका रखरखाव किया गया है।

इसके साथ ही बीजारोपण के माध्यम से 3 लाख से अधिक पौधों की नर्सरी तैयार की गई है। नर्सरी के काम में स्थानीय समुदाय को भी जोड़ा गया है। इसमें 60 प्रतिशत से अधिक स्थानीय महिलाओं की सहभागिता है, जिससे उन्हें गांव में ही रोजगार और आय के अवसर मिल रहे हैं। परियोजना के अगले चरण में एक लाख नए पौधे लगाने की तैयारी की जा रही है। आगामी वर्षों में कुल 5 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

[also_read ids="5973" title="ये भी पढ़ें"]

56 चेकडैम, 45 करोड़ लीटर वर्षाजल संरक्षण का प्रयास

शिवगढ़ वन क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए विभिन्न जल संरचनाएं विकसित की गई हैं। परियोजना के अंतर्गत लगभग 56 चेकडैम बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से करीब 45 करोड़ लीटर वर्षाजल के संचयन का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा लगभग 2 करोड़ लीटर क्षमता वाले तीन सरोवरों के माध्यम से भी पानी संग्रहित किया जा रहा है। इन जल संरचनाओं से उपलब्ध पानी का उपयोग करीब 75 रेन गन तथा लगभग 70 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई के माध्यम से किया जा रहा है।

14 गांवों तक पहुंचेगा परियोजना का लाभ

परियोजना क्षेत्र के आसपास की 3 ग्राम पंचायतों के 14 गांवों को इन गतिविधियों का लाभ मिलने की संभावना है। परियोजना के माध्यम से जल संरक्षण और वन विकास के साथ-साथ बिगड़े वनों के सुधार, वन सुरक्षा तथा स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

ग्राम वन समितियों के सहयोग से प्राकृतिक संपदा के विकास, जल प्रबंधन, पौधरोपण, वनों के सुधार और सुरक्षा से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन प्रयासों से स्थानीय आबादी को पर्यावरणीय, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर लाभ मिलने की संभावना है।

[also_read ids="5968" title="ये भी पढ़ें"]

अतिक्रमण की स्थिति भी देखी, सुरक्षा के निर्देश

भ्रमण के दौरान कलेक्टर कटेसरिया ने वन क्षेत्र में किए जा रहे अतिक्रमण की स्थिति को भी संज्ञान में लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वन क्षेत्र की सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विकसित किए जा रहे वन क्षेत्र की सुरक्षा, पौधों का संरक्षण और जल संरचनाओं की लगातार देखरेख बेहद जरूरी है। इन प्रयासों को निरंतर जारी रखा जाए, ताकि आने वाले वर्षों में शिवगढ़ क्षेत्र हरित विकास और जल संरक्षण के बेहतर मॉडल के रूप में विकसित हो सके।

कलेक्टर ने लगाया चंपा का पौधा

भ्रमण के दौरान कलेक्टर अजय कटेसरिया ने वन क्षेत्र में चंपा का पौधा भी लगाया। उन्होंने पौधरोपण के साथ उसके संरक्षण और नियमित देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उसे संरक्षित कर वृक्ष के रूप में विकसित करना है।

स्थानीय समुदाय को साथ लेकर आगे बढ़ रही परियोजना

हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के जिला समन्वयक नीलेश शुक्ला ने कलेक्टर को संस्था की गतिविधियों और शिवगढ़ परियोजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना में स्थानीय ग्राम वन समितियों और ग्रामीण समुदाय को साथ लेकर वन विकास, जल संरक्षण, पौधरोपण और रोजगार से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

कलेक्टर कटेसरिया ने संस्था द्वारा किए जा रहे पौधरोपण, जल संरक्षण और स्थानीय सहभागिता के कार्यों का अवलोकन किया तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। भ्रमण के दौरान सैलाना एसडीएम कृष्णपाल सिंह बघेल, तहसीलदार सैलाना मनीष जैन सहित संबंधित अधिकारी एवं हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

]]>
Fri, 04 Sep 2026 20:10:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
64 साल से सरकारी जमीन पर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल का कब्जा ! सर्वे नंबर 318 को लेकर प्रशासन से जवाब मांग रहे रहवासी https://acntimes.com/st-joseph-convent-school-encroaching-on-government-land https://acntimes.com/st-joseph-convent-school-encroaching-on-government-land एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की बेशकीमती जमीन से जुड़ा एक पुराना मामला फिर सुर्खियों में है। गुलमोहर कॉलोनी क्षेत्र स्थित सर्वे नंबर 318 की 2.190 हेक्टेयर भूमि को लेकर रहवासी समिति ने जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। समिति का दावा है कि राजस्व रिकॉर्ड में भूमि आज भी शासकीय दर्ज है, जबकि इसी जमीन पर अवैध रूप से वर्ष 1962 से सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल संचालित हो रहा है।

गुलमोहर कॉलोनी रहवासी कल्याण समिति के सचिव प्रमोद जैन ने पत्रकार वार्ता में दस्तावेजों का हवाला देते हुए स्कूल प्रबंधन के साथ ही जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकार वार्ता में समिति अध्यक्ष भी मौजूद थे। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से चले आ रहे इस मामले में अब तक भूमि की वास्तविक स्थिति का स्पष्ट और निष्पक्ष भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया है। समिति ने प्रशासन से राजस्व रिकॉर्ड और मौके की स्थिति का मिलान कराने की मांग की है।

शपथ पत्र में स्कूल संचालन का उल्लेख

रहवासी समिति के अनुसार, संस्था की ओर से के. यू. मैरी द्वारा दिए गए शपथ-पत्र में सर्वे क्रमांक 318 की भूमि पर स्कूल भवन निर्मित होने तथा वर्ष 1962 से सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालन का उल्लेख है। स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होने की बात भी इसमें है। रहवासी समिति का मुख्य सवाल यह है कि यदि राजस्व रिकॉर्ड में संबंधित भूमि शासकीय दर्ज है, तो उस पर दशकों से संचालित संस्थान के भूमि अधिकार और निर्माण की वैधानिकता की स्थिति क्या है? समिति ने इस पूरे मामले की दस्तावेजी जांच की मांग की है।

निर्माण अनुमति पर भी उठे सवाल

समिति द्वारा टीएनसीपी और नगर निगम से जारी निर्माण संबंधी अनुमतियों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। उसका आरोप है कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद निर्माण संबंधी अनुमतियां जारी की गईं। पुरानी इमारत को डिसमेंटल किए बिना और मौके का पर्याप्त भौतिक सत्यापन किए बिना नई निर्माण अनुमति दी गई। समिति ने स्कूल परिसर में कथित रूप से बिना नगर निगम की अनुमति बनाए गए पैवेलियन की भी जांच कराने की मांग की है।

[also_read ids="5974" title="ये भी पढ़ें"]

पार्किंग से लेकर बच्चों की सुरक्षा तक का मुद्दा

मामला केवल जमीन तक सीमित नहीं है। रहवासियों ने स्कूल के आसपास रोजाना बनने वाली यातायात समस्या को भी गंभीर मुद्दा बताया है। समिति के मुताबिक स्कूल परिसर में पर्याप्त जगह होने के बावजूद विद्यार्थियों को लाने-ले जाने वाले वाहनों को परिसर में प्रवेश नहीं मिलने से चार पहिया वाहन और ऑटो सड़क पर खड़े होते हैं। इससे पीक टाइम में यातायात प्रभावित होने के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।

फायर सेफ्टी और सुविधाओं की जांच की मांग

समिति ने स्कूल में फायर एनओसी, आपदा सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास, क्लासरूम क्षमता और पार्किंग व्यवस्था की भी जांच की मांग की है। उसका कहना है कि विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा मानकों का मौके पर परीक्षण किया जाना चाहिए। इसके साथ ही स्कूल को नगर निगम की ओर से कथित टैक्स छूट दिए जाने के आधार पर भी सवाल उठाए गए हैं। समिति ने पूछा कि शैक्षणिक संस्था को कर संबंधी छूट किस नियम और प्रावधान के तहत दी गई, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

[also_read ids="5968" title="ये भी पढ़ें"]

संयुक्त जांच समिति की मांग उठी

रहवासी समिति ने कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व, नजूल, नगर निगम, टीएनसीपी, शिक्षा विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित करने की मांग की है। समिति के अनुसार जांच में दो स्तरों पर सत्यापन होना चाहिए- पहला, उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड, फाइल, नक्शे, नोटशीट और डिजिटल दस्तावेजों का परीक्षण तथा दूसरा, मौके पर भूमि की वास्तविक स्थिति, निर्माण और उपयोग का भौतिक सत्यापन। शिकायतकर्ताओं ने जांच पूरी होने तक संबंधित विभागों के मूल दस्तावेज सुरक्षित रखने की मांग भी की है, ताकि रिकॉर्ड में किसी प्रकार की छेड़छाड़ की आशंका न रहे।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे

रहवासी समिति ने कहा कि यदि जांच में शासकीय भूमि के उपयोग, निर्माण अनुमति अथवा अन्य नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। समिति ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए और क्षेत्र की यातायात समस्या का समाधान नहीं किया, तो रहवासी जनहित में आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।

[also_read ids="5964" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 03 Sep 2026 23:50:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
दिव्यांग बच्चों ने बांधे रक्षा सूत्र, मिला अपनत्व का उपहार, 2 दिव्यांग्य बच्चों को शिक्षा के लिए मिली 30 हजार की सहायता https://acntimes.com/divyang-children-celebrated-raksha-bandhan-with-academy-students https://acntimes.com/divyang-children-celebrated-raksha-bandhan-with-academy-students एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रक्षाबंधन का पर्व जब रिश्तों की औपचारिकता से आगे बढ़कर अपनत्व और समानता का संदेश बन जाए, तो उसकी सार्थकता और बढ़ जाती है। इसी भाव को साकार करते हुए रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने अरविंद मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के खालसा सभागृह में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया। दिव्यांग बच्चों ने एकेडमी के विद्यार्थियों को रक्षा सूत्र बांधे, आरती की और भाई-बहन के स्नेहपूर्ण रिश्ते का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, परिषद अध्यक्ष एम.एल. दुबे, पूर् प्राचार्य ओमप्रकाश मिश्र, श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत सिंह चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री एवं प्रधान अध्यापिका कविता पंत ने मां सरस्वती तथा श्री गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद प्रीति कौर भामरा एवं विद्यार्थियों ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। दिव्यांग विद्यालय के बच्चों ने नृत्य और नाटिका की प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों की सराहना बटोरी।

रक्षा सूत्र के साथ मिला रिश्ते और जिम्मेदारी का भाव

सामूहिक रक्षाबंधन के दौरान दिव्यांग बच्चों ने एकेडमी के विद्यार्थियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आरती की। इसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार प्रदान किए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दिव्यांग बच्चों के साथ आत्मीयता और समानता के भाव को अनुभव किया। सबसे प्रेरक पक्ष यह रहा कि श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति की ओर से दो दिव्यांग बच्चों की शिक्षा एवं गणवेश के लिए 30 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी बना।

[also_read ids="5973" title="ये भी पढ़ें"]

सामाजिक करोसारों पर दिया जोर

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत सिंह चावला ने अपने उद्बोधन में सामाजिक सरोकारों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में समिति कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, सहसचिव हरजीत सलूजा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरुदत्ता, बलजीत खनूजा, गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर खालसा सहित विद्यालय एवं समिति के पदाधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन एकता भट्ट एवं प्रीत कौर भामरा ने किया।

[also_read ids="5970,5972" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 03 Sep 2026 21:43:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
जो कहा, सो किया ! अब रतलाम के ‘eOffice’ में ‘eFile’ ही दौड़ेंगी, e&mail पर जारी होंगे आदेश&निर्देश https://acntimes.com/ratlam-collector-changes-file-movement-system https://acntimes.com/ratlam-collector-changes-file-movement-system एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव सिर्फ आदेश जारी करने से नहीं आता, बल्कि उसके लिए काम करने का तरीका बदलना पड़ता है। रतलाम में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने इसी दिशा में कदम बढ़ाया है। अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने प्रशासन को अधिक तेज, पारदर्शी और पेपरलेस बनाने की बात कही थी। उसको अमल में लाते हुए कलेक्टर कार्यालय तक आने वाली भौतिक डाक और फाइलों का आवागमन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। अब ‘eOffice’ में ‘eFile’ ही दौड़ेंगी और आदेश-निर्देश e-mail पर ही दिए और लिए जाएंगे।

कलेक्टर बदलते ही सरकारी महकमे में बदलाव की बयार भी बहने लगी है। सरकारी कार्यों के त्वरित, पारदर्शी एवं पेपरलेस निष्पादन तथा ‘eOffice’ प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से कलेक्टर अजय कटेसरिया ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदारों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। यानी अब किसी प्रकरण को कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचने के लिए डाक, डिस्पैच और भौतिक फाइल के रास्ते से नहीं गुजरना होगा। यह महज कागज बचाने का फैसला नहीं है। इसके पीछे प्रशासनिक कामकाज में उस समय को कम करने की कोशिश है, जो फाइल के निर्णय तक पहुंचने से पहले ही उसके आवागमन में खर्च हो जाता है।

सामान्य पत्र के लिए अब फाइल नहीं जाएगी

कलेक्टर ने व्यवस्था का दायरा केवल निर्णय वाले प्रकरणों तक सीमित नहीं रखा है। यदि किसी जिला स्तरीय कार्यालय या कलेक्टर कार्यालय को केवल जानकारी, प्रतिवेदन, तथ्यात्मक विवरण अथवा अभिमत चाहिए, तो संबंधित शाखा या अधिकारी की अधिकृत ई-मेल आईडी से ही जवाब भेजा जाएगा। अर्थात केवल सूचना देने के लिए पत्र बनाना, उसे डिस्पैच करना, भौतिक रूप से भेजना और फिर संबंधित शाखा तक पहुंचाना आवश्यक नहीं होगा। इससे काम कम नहीं होगा, लेकिन काम को करने की गैर-जरूरी औपचारिकताएं कम होंगी।

[also_read ids="5865" title="ये भी पढ़ें"]

फाइल दफ्तरों के बीच रेंगेगी नहीं, अब दौड़ेगी !

किसी सरकारी प्रकरण में सबसे महत्वपूर्ण चीज फाइल का भौतिक रूप से पहुंचना नहीं, बल्कि उस पर समय रहते निर्णय होना है। इसके बावजूद अब तक व्यवस्था में फाइल को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक पहुंचाना भी प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा रहा है। अब यही हिस्सा हटाया जा रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो जिस फाइल को पहले कर्मचारी के हाथों या वाहन के जरिए एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक पहुंचाना पड़ता था, वही प्रकरण अब डिजिटल रूप से eOffice की eFile प्रणाली के जरिए पहुंचेगी।

आदेश, अनुमोदन, स्वीकृति, निर्णय अथवा अन्य कार्रवाई वाले सभी प्रकरण eOffice की eFile प्रणाली से भेजे जाएंगे। अब तहसील या अनुविभाग स्तर पर तैयार प्रकरण का कलेक्टर कार्यालय तक आवागमन ऐसे ही होगा। खासबात यह है कि फाइल की गति अब उसके पहियों से नहीं, सिस्टम की गति से तय होगी। यही इस बदलाव का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है।

अनावश्यक अंतराल कम करना उद्देश्य

किसी सरकारी फाइल में लगने वाला हर दिन केवल सरकारी समय नहीं होता। इसमें किसी व्यक्ति की जमीन का मामला हो सकता है, किसी की स्वीकृति की प्रतीक्षा हो सकती है, किसी प्रशासनिक निर्णय की जरूरत हो सकती है या किसी शिकायत के निराकरण का अगला चरण हो सकता है। eOffice व्यवस्था का उद्देश्य इसी अनावश्यक अंतराल को कम करना है। यदि प्रकरण डिजिटल रूप से तत्काल संबंधित स्तर तक उपलब्ध होगा, तो अधिकारी के सामने निर्णय के लिए फाइल आने में लगने वाला समय भी घटेगा। फाइल जल्दी पहुंचना निर्णय जल्दी होने की गारंटी भले ही न हो, लेकिन निर्णय के रास्ते से एक अनावश्यक पड़ाव जरूर हटेगा।

[also_read ids="5963" title="ये भी पढ़ें"]

सीएम हेल्पलाइन में भी बदलेगी प्रक्रिया

सीएम हेल्पलाइन की स्पेशल क्लोजर से संबंधित प्रकरणों के लिए भी स्पष्ट व्यवस्था की गई है। प्रत्येक शिकायत के लिए अलग TOC तैयार होगी। उससे संबंधित आदेश-पत्रिका, प्रतिवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज उसी TOC में क्रमबद्ध रूप से रखे जाएंगे। हर शिकायत के लिए अलग eFile बनाना जरूरी नहीं होगा, लेकिन प्रत्येक शिकायत की TOC अलग और स्पष्ट पहचान वाली होगी। इस व्यवस्था को अपनाने के लिए 30 सितंबर 2026 तक संक्रमणकालीन छूट दी गई है।

नई व्यवस्था से ये होंगे फायदे होंगे

फाइल रुकी, देखना होगा आसान

कागजी फाइल की व्यवस्था में किसी प्रकरण की स्थिति जानने के लिए कई बार यह पता लगाना पड़ता है कि फाइल किस शाखा में है, किस अधिकारी के पास है या किस स्तर पर आगे बढ़ना बाकी है। डिजिटल प्रक्रिया अपनाने से यह तस्वीर बदलेगी। eFile के माध्यम से प्रकरण की प्रक्रिया डिजिटल रिकॉर्ड में रहेगी। इससे फाइल की स्थिति जानना, उसके स्तर को ट्रैक करना और लंबित रहने की स्थिति पर नजर रखना आसान होगा। इस पेपरलेस व्यवस्था से पारदर्शिता और जवाबदेही तय करना भी आसान होगा।

अधिकारियों-कर्मचारियों को फायदा

सबसे पहला फायदा समय का है। कर्मचारियों को बार-बार फाइल लेकर कलेक्टर कार्यालय तक भेजने की जरूरत नहीं होगी। डाक, डिस्पैच, फाइल प्राप्ति और संबंधित शाखा तक पहुंचाने में लगने वाला श्रम भी बचेगा। फाइलों के भौतिक रखरखाव, रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और पुराने प्रकरण तलाशने की प्रक्रिया भी धीरे-धीरे सरल हो सकती है। इसके अलावा अधिकारी किसी प्रकरण को अपने डिजिटल कार्यक्षेत्र से देख सकेंगे। इससे कार्यालयीन कामकाज में स्थान की बाध्यता भी कम होगी।

[also_read ids="5876" title="ये भी पढ़ें"]

आम आदमी को फायदा

इस बदलाव का वास्तविक मूल्यांकन यहीं से होगा। आम नागरिक के लिए eOffice शब्द अपने आप में महत्वपूर्ण नहीं है। उसके लिए महत्वपूर्ण यह है कि उसका काम कितनी जल्दी होता है। यदि डिजिटल फाइल के कारण प्रकरण जल्दी संबंधित अधिकारी तक पहुंचता है, लंबित फाइल की स्थिति स्पष्ट रहती है और निर्णय प्रक्रिया में अनावश्यक समय कम होता है, तो इस बदलाव का वास्तविक लाभ नागरिक तक पहुंचेगा। इसलिए eOffice को केवल सरकारी दफ्तरों को ‘डिजिटल’ बनाने की कवायद के रूप में देखना अधूरा होगा। इसका लक्ष्य तभी पूरा माना जाएगा जब कागज कम होने के साथ-साथ काम के इंतजार का समय भी कम हो।

घोषणा से आगे बढ़कर कार्यसंस्कृति बदलने की कोशिश

सरकारी व्यवस्था में तकनीक लाने की घोषणाएं पहले भी होती रही हैं। फर्क तब पड़ता है, जब तकनीक किसी ऐप या पोर्टल तक सीमित न रहकर दफ्तर के रोजमर्रा के काम करने के तरीके को बदल दे। कलेक्टर कटेसरिया के मामले में फिलहाल पहला कदम इसी दिशा में दिखाई दे रहा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज, पारदर्शी और पेपरलेस प्रशासन की जरूरत की बात कही थी तब शायद किसी को यकीन नहीं हुआ हो। परंतु अब कलेक्टर कार्यालय में भौतिक फाइलों के प्रवेश पर रोक और ई-ऑफिस को अनिवार्य करने के उनके फैसले ने रतलाम जिले के लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

[also_read ids="5966" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 03 Sep 2026 21:08:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किया नया कार्यविभाजन https://acntimes.com/nayab-tehsildar-new-work-allocation https://acntimes.com/nayab-tehsildar-new-work-allocation पदोन्नति के बाद प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से आंशिक संशोधन; रतलाम शहर, ग्रामीण, जावरा और सैलाना में नई जिम्मेदारियां

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के बाद कलेक्टर अजय कटेसरिया ने प्रशासनिक कार्यसुविधा की दृष्टि से नायब तहसीलदारों के कार्यविभाजन में आंशिक संशोधन किया है। कलेक्टर द्वारा 1 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार चार नायब तहसीलदारों को उनके नवीन कार्यक्षेत्र सौंपे गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार रामचंद्र पांडेय को रतलाम (शहर) के पश्चिमी भाग का कार्य सौंपा गया है। वहीं सुदेश कृष्णामे को जावरा तहसील के बड़ावदा टप्पा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में श्रद्धा त्रिवेदी को रतलाम (ग्रामीण) तहसील के मुंदड़ी टप्पा और करमचंद्र डोडियार को सैलाना तहसील के शिवगढ़ टप्पे का जिम्मा दिया गया है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन पूर्व में 14 जुलाई 2026 को जारी कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन के रूप में किया गया है। प्रशासनिक कार्यसुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए इस कार्यविभाजन के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

[also_read ids="5963,5962,5960,5964" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 01 Sep 2026 20:47:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
राहुल गांधी पर FIR को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, रतलाम में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, कार्रवाई वापस नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी https://acntimes.com/rahul-gandhi-fir-congress-protest-ratlam https://acntimes.com/rahul-gandhi-fir-congress-protest-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस का विरोध अब सड़कों पर उतर आया है। मंगलवार को रतलाम शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर क्षेत्र में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई को राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए चेतावनी दी कि एफआईआर वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” और झूठी एफआईआर बंद करो” जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राहुल गांधी ने हल्द्वानी में हुई कथित शुद्धिकरण की घटना के खिलाफ आवाज उठाई थी और इसे छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीति से जोड़कर सवाल उठाया था। ऐसे में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना कांग्रेस के मुताबिक लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश है।

[also_read ids="5964" title="ये भी पढ़ें"]

हल्द्वानी की घटना से शुरू हुआ विवाद

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली आयोजित हुई थी। कांग्रेस के अनुसार, रैली के बाद 11 अगस्त को कुछ लोगों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया गया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शुद्धिकरण की कार्रवाई मल्लिकार्जुन खड़गे की जाति को लेकर की गई थी। पार्टी ने इसे छुआछूत और अपमानजनक मानसिकता से जोड़ते हुए विरोध जताया।

इसी घटनाक्रम को लेकर राहुल गांधी ने 29 अगस्त को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी ने घटना को छुआछूत बताते हुए मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की थी।

राहुल के बयान के बाद दर्ज हुई FIR

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ जातिगत तनाव बढ़ाने और भावनाएं आहत करने के आरोप लगाए गए। इसके बाद उनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किए जाने की बात सामने आई। एफआईआर के विरोध में रतलाम शहर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन कर सीधे तौर पर कार्रवाई वापस लेने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ सवाल उठाना अपराध नहीं हो सकता।

[also_read ids="5962" title="ये भी पढ़ें"]

कांग्रेस की चेतावनी- अब और तेज होगा विरोध

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एफआईआर वापस नहीं ली गई तो रतलाम शहर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। इसके खिलाफ लगातार चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने साफ संकेत दिया कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर का मुद्दा अब स्थानीय स्तर पर भी राजनीतिक विरोध का केंद्र बनेगा और एफआईआर वापस नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा।

बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदर्शन में पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, शैलेंद्र सिंह अठाना, इक्का बेलूत, यास्मीन शेरानी, कविता महावर, निलोफर खान, मीनाक्षी सेन, प्रदीप राठौड, मेहमूद शेरानी, विजय उपाध्याय, राजेश प्रजापत, हरविंदर सिंह, हशमतुल्लाह खान, शाकिर खान, मकबूल कुरैशी, राधा प्रजापत, वीरपाल सिंह राठौर, इकरार चौधरी और उदित मूणत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

[also_read ids="5961,5957" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 01 Sep 2026 20:26:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
ऐसी संजीदगी जरूरी है ! जमीन पर इस तरह बैठकर फाइल टटोलने वाले अफसर कलेक्टर अजय कटेसरिया हैं; जिन्होंने अभिलेखागार में दशकों पुराने राजस्व रिकॉर्ड और नक्शे खुद देखे https://acntimes.com/collector-ajay-katesariya-inspected-old-revenue-records https://acntimes.com/collector-ajay-katesariya-inspected-old-revenue-records एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सिस्टम सुधारा जाना चाहिए, यह कहने वाले तो बहुत हैं, परंतु सिस्टम में घुसकर उसे सुधारने का प्रयास अपनी जवाबदेही के प्रति संजीदा लोग ही करते हैं। कलेक्टर अजय कटेसरिया की कार्यप्रणाली भी उन्हें ऐसे ही संजीदा अफसरों में शामिल करती है। लंबे अरसे बाद शहर और ग्रामीण तहसील कार्यालयों के अभिलेखागार में पहुंचकर किसी आईएएस अफसर ने खुद फाइलों की धूल झाड़ी, वरन् जमीन पर पंजों के बल उकड़ू बैठकर रिकॉर्ड का बारीकी से निरीक्षण किया।

आमतौर पर दफ्तरों में फाइलों के बीच होने वाली समीक्षा बैठकों से अलग सोमवार को रतलाम में कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक अलग अंदाज देखने को मिला। कलेक्टर तहसील कार्यालय शहर एवं तहसील कार्यालय ग्रामीण स्थित अभिलेखागार पहुंचे। उन्होंने यहां रखे मिसल रिकॉर्ड, पुराने नक्शे, खसरा रिकॉर्ड, नामांतरण पंजी, रीनंबरिंग संबंधी अभिलेख तथा बंदोबस्त रिकॉर्ड की जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों में दर्ज जानकारी का अवलोकन करते हुए यह भी जाना कि रिकॉर्ड में किसी प्रकार की भिन्नता अथवा विसंगति सामने आने पर उसका निराकरण किस प्रकार किया जाता है।

[also_read ids="5962" title="ये भी पढ़ें"]

1956-57 के नक्शे व अभिलेखों भी देखे

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वर्ष 1956-57 के पुराने नक्शों सहित विभिन्न पुराने राजस्व अभिलेखों को देखा। उन्होंने सभी तहसीलों से संबंधित मिसल रिकॉर्ड, अपराध पंजी, लेखा रिकॉर्ड तथा पुराने न्यायालयीन प्रकरणों से संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही हल्का स्तर पर संधारित किए जाने वाले अभिलेखों की स्थिति के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

रिकॉर्ड की एक-एक कड़ी पर ली जानकारी

कलेक्टर ने पुराने राजस्व अभिलेखों के संधारण की व्यवस्था, रिकॉर्ड की वर्तमान स्थिति तथा उनमें दर्ज जानकारी के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने यह भी देखा कि पुराने दस्तावेज किस स्थिति में रखे गए हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए रिकॉर्ड व्यवस्था कितनी प्रभावी है।

उन्होंने अभिलेखागार में उपलब्ध पुराने दस्तावेजों एवं पंजीयों के व्यवस्थित संधारण, सुरक्षा और रिकॉर्ड की प्रामाणिकता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पुराने राजस्व अभिलेख महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इनका सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव आवश्यक है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सके और उसकी प्रामाणिकता भी बनी रहे। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन सहित संबंधित राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

[also_read ids="5960" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 31 Aug 2026 20:31:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ा मुद्दा ! DJ की तेज आवाज से पार्षद नासिर कुरैशी की मौत के बाद उठे सवाल, पर्यावरणविद् डॉ. खुशालसिंह पुरोहित ने कलेक्टर से की सख्त कार्रवाई की मांग https://acntimes.com/ratlam-dj-noise-death-councillor-nasir-qureshi-noise-pollution-rules https://acntimes.com/ratlam-dj-noise-death-councillor-nasir-qureshi-noise-pollution-rules 26 अगस्त की घटना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय अभिलेखों की जांच से जिम्मेदारी तय करने की मांग; डीजे, लाउडस्पीकर और ध्वनि-वर्धक यंत्रों के लिए अनुमति, समय-सीमा व ध्वनि-सीमा का कड़ाई से पालन कराने का आग्रह

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में धार्मिक जुलूस के दौरान डीजे की अत्यधिक तेज आवाज के चलते कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की मौत की घटना के बाद ध्वनि प्रदूषण और इसके नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। इस मामले में पर्यावरणविद् एवं मासिक पर्यावरण डायजेस्ट के संपादक डॉ. खुशालसिंह पुरोहित ने कलेक्टर अजय कटेसरिया को पत्र लिखकर घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों के प्रभावी पालन के लिए आवश्यक कार्रवाई की भी आवश्यकता जताई है।

डॉ. पुरोहित ने अपने पत्र में कहा है कि 26 अगस्त 2026 को रतलाम जिले में डीजे की अत्यधिक तेज आवाज के दौरान पार्षद नासिर कुरैशी की मृत्यु की घटना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है। उनके अनुसार यह मामला केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण की दृष्टि से भी गंभीर चिंता का विषय है। अत्यधिक ध्वनि केवल असुविधा का विषय नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य, विशेषकर हृदय एवं अन्य संवेदनशील रोगों से प्रभावित व्यक्तियों, बुजुर्गों, बच्चों तथा अस्पतालों में उपचाररत मरीजों के लिए गंभीर जोखिम उत्पन्न कर सकती है। ऐसे में डीजे और अन्य ध्वनि-वर्धक उपकरणों के संबंध में निर्धारित नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।

मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग

डॉ. पुरोहित ने कलेक्टर से मांग की है कि 26 अगस्त की घटना में संबंधित व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय अभिलेख एवं मृत्यु के परिस्थितिजन्य तथ्यों की विस्तृत जांच कराई जाए। इसके माध्यम से यह निर्धारित किया जाए कि अत्यधिक ध्वनि से उत्पन्न तनाव एवं अन्य संबंधित परिस्थितियों की घटना में क्या भूमिका रही तथा इसके लिए जिम्मेदारी किसकी बनती है।

उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित डीजे कार्यक्रम के आयोजक द्वारा लिखित अनुमति प्राप्त की गई थी या नहीं, इसकी जांच होना चाहिए। यदि अनुमति ली गई थी तो उसमें निर्धारित सभी शर्तों एवं समय-सीमा का पालन हुआ अथवा नहीं, इसका भी परीक्षण किया जाना चाहिए।

[also_read ids="5034" title="ये भी पढ़ें"]

डीजे सिस्टम की क्षमता और स्पीकर की दिशा की भी हो जांच

पर्यावरणविद् डॉ. पुरोहित ने पत्र में कार्यक्रम स्थल पर उस समय के ध्वनि-स्तर (dB(A)), डीजे सिस्टम की क्षमता, स्पीकरों की संख्या तथा उनकी दिशा से संबंधित उपलब्ध जानकारी और रिकॉर्ड की जांच करने की मांग की है। इसके साथ ही घटना से संबंधित मोबाइल वीडियो, CCTV फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता भी बताई गई है, ताकि जांच के दौरान वास्तविक परिस्थितियों का आकलन किया जा सके।

उन्होंने संबंधित थाना पुलिस, जिला प्रशासन तथा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) के अधिकारियों से संयुक्त जांच कराने और घटना से संबंधित उपलब्ध ध्वनि प्रदूषण संबंधी साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि MPPCB के पास ध्वनि प्रदूषण की निगरानी और Noise Rules के क्रियान्वयन के लिए संबंधित व्यवस्था मौजूद है।

रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध

डॉ. पुरोहित ने Noise Pollution (Regulation and Control) Rules, 2000 के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि Rule 5 के अनुसार लाउडस्पीकर अथवा Public Address System के उपयोग के लिए सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति आवश्यक है। सामान्य परिस्थितियों में रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक लाउडस्पीकर, ध्वनि-वर्धक यंत्र अथवा अन्य ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध है।

नियमों की अनुसूची में विभिन्न क्षेत्रों के लिए अधिकतम अनुमेय ध्वनि-स्तर भी निर्धारित किए गए हैं। आवासीय क्षेत्र में दिन के समय 55 dB(A) Leq और रात के समय 45 dB(A) Leq की सीमा निर्धारित है। Noise Pollution Rules के Rule 7 के तहत निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि अथवा रात्रिकालीन प्रतिबंधों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा कार्रवाई की जानी अपेक्षित है। वहीं Rule 8 के तहत सार्वजनिक असुविधा, परेशानी, चोट अथवा उसके जोखिम की स्थिति में ध्वनि को रोकने, नियंत्रित करने अथवा विनियमित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

[also_read ids="5961" title="ये भी पढ़ें"]

अस्पताल, स्कूल और शांत क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग

डॉ. पुरोहित ने विशेष रूप से अस्पताल, विद्यालय, न्यायालय तथा अन्य संवेदनशील एवं शांत क्षेत्रों के आसपास ध्वनि प्रदूषण की निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि Noise Rules में ऐसे क्षेत्रों को Silence Zone के रूप में निर्धारित करने का प्रावधान है। उनका कहना है कि इन स्थानों के आसपास डीजे, लाउडस्पीकर एवं अन्य ध्वनि-वर्धक उपकरणों के उपयोग पर विशेष निगरानी और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

नियम तोड़ने पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग

डॉ. पुरोहित ने मांग की है कि यदि जांच में यह सामने आता है कि डीजे संचालक अथवा आयोजक ने निर्धारित ध्वनि-सीमा, समय-सीमा अथवा अनुमति की शर्तों का उल्लंघन किया है, तो Noise Pollution Rules, Environment (Protection) Act तथा अन्य लागू कानूनों के तहत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केवल मौजूदा घटना में कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था विकसित करना आवश्यक है।

[also_read ids="4028" title="ये भी पढ़ें"]

जिले में 24x7 शिकायत और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था बनाने का सुझाव

पत्र में डॉ. पुरोहित ने भविष्य में रतलाम जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डीजे, लाउडस्पीकर एवं ध्वनि-वर्धक यंत्रों के उपयोग के लिए पूर्व अनुमति, निर्धारित ध्वनि-सीमा और समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। इसके लिए आवश्यक नियामक व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया गया है।

उन्होंने जिले में 24x7 शिकायत एवं त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था स्थापित करने का भी सुझाव दिया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाने की मांग की गई है, ताकि अत्यधिक तेज डीजे अथवा लाउडस्पीकर की शिकायत तत्काल दर्ज हो सके। डॉ. पुरोहित के अनुसार शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर ध्वनि-स्तर की जांच कर सकें, आवश्यकता पड़ने पर ध्वनि बंद कराई जा सके और दोषी पाए जाने पर मौके पर ही दंडात्मक कार्रवाई की जा सके।

[also_read ids="5960" title="ये भी पढ़ें"]

तत्काल संज्ञान लेकर भविष्य की घटनाएं रोकने की अपील

डॉ. पुरोहित ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि 26 अगस्त की घटना का तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक पहल शीघ्र की जाए। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया कि अत्यधिक तेज ध्वनि से जुड़ी घटनाओं को केवल असुविधा या मनोरंजन से जुड़े विषय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इनके स्वास्थ्य संबंधी संभावित गंभीर प्रभावों को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक एवं नियामक स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

[also_read ids="5956" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 31 Aug 2026 19:41:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
मंदिर से बजरंग बली की मूर्ति गायब, खंडित कर बावड़ी में फेंकने की आशंका, हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश https://acntimes.com/bajrang-bali-idol-missing-from-temple-ratlam https://acntimes.com/bajrang-bali-idol-missing-from-temple-ratlam ग्रीन सिटी के पास गंगा झरिया महादेव मंदिर परिसर की घटना

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । माणक चौक थाना क्षेत्र के अशोक नगर के पीछे स्थित ग्रीन सिटी के पास गंगा झरिया महादेव मंदिर परिसर से बजरंग बली की मूर्ति खंडित कर गायब किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्रीय निवासियों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के अनुसार, दो दिन पूर्व तक बजरंग बली की मूर्ति मंदिर में अपने स्थान पर विराजित थी। अज जब श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे तो मूर्ति अपने स्थान पर नहीं मिली। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को खंडित किया है। मंदिर से कुछ दूरी तक रास्ते में सिंदूर बिखरा हुआ मिला, मंदिर की ध्वजा भी कुछ दूरी पर नीचे गिरी मिली। लोगों ने मूर्ति को खंडित कर मंदिर परिसर में स्थित बावड़ी में फेंके जाने की आशंका जताई है।

[also_read ids="5956" title="ये भी पढ़ें"]

चहारदीवारी बनाने और नई मूर्ति स्थापित करने की मांग

घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मंदिर परिसर के आसपास तत्काल बाउंड्रीवाल (चहारदीवारी) का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि चहारदीवारी बनने से असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मूर्ति को जल्द तलाशकर पूरे सम्मान के साथ नई मूर्ति स्थापित की जाए। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम चौहान और तहसीलदार आशीष उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए थे। अधिकारियों ने मौके मुआयना किया और जांच शुरू की। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

[also_read ids="5957" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 31 Aug 2026 18:25:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये कैसी स्वेच्छाचारिता ! सीएम हेल्पलाइन व विभागीय समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे आबकारी, खेल और पेंशन अधिकारी, कलेक्टर बोले& तीनों को नोटिस जारी करो https://acntimes.com/ratlam-collector-meeting-absent-officers-notice https://acntimes.com/ratlam-collector-meeting-absent-officers-notice एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के कुछ सरकारी महकमे में अफसरों की स्वेच्छाचारिता कुछ ज्यादा ही हावी दिखाई देती है। आलम यह है कि सीएम हेल्पलाइन और विभागीय समीक्षा बैठकों तक में ये अफसर उपस्थित रहना जरूरी नहीं समझते। कलेक्टर अजय कटेरिया ने ऐसे तीन अफसरों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन की साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्टर कटेसरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें खेल अधिकारी, आबकारी अधिकारी और पेंशन अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों अनुपस्थित अधिकारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए दिए हैं।

कलेक्टर ने साफ कहा कि विभागीय कामकाज की समीक्षा और आमजन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने के साथ ही जनता से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। बता दें कि, आबाकारी और नारकोटिक्स संबंधी कार्रवाई की समीक्षा को लेकर पिछले दिनो आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर ने आबकारी अधिकारी और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

सीएम हेल्पलाइन में खराब प्रदर्शन पर हर शनिवार लगेगी क्लास

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा के दौरान भी कलेक्टर का रुख सख्त रहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को महज निपटाने के बजाय उनका गंभीरता से परीक्षण कर संतुष्टिपूर्ण और समय-सीमा में निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन विभागों की शिकायत निराकरण में परफॉर्मेंस खराब रहेगी, उनकी हर शनिवार दोपहर 2.00 बजे से विशेष समीक्षा बैठक होगी। इसमें संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद रहेंगे। उनके स्तर पर लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की भी समीक्षा की जाएगी।

[also_read ids="5956" title="ये भी पढ़ें"]

राशन वितरण पर भी मांगी हर महीने रिपोर्ट

बैठक में राशन के उठाव और वितरण को लेकर भी जिला आपूर्ति अधिकारी को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि हर महीने आवंटित राशन का समय पर उठाव हो और पात्र हितग्राहियों को उसका वितरण सुनिश्चित किया जाए। राशन की वास्तविक स्थिति सामने रखने के लिए हर महीने एक स्लाइड के माध्यम से कुल आवंटन, उठाव और वितरण की मात्रा स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। राशन के उठाव की जानकारी भी हर महीने नियमित रूप से भेजने को कहा गया।

कलेक्टर ने विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में राशन वितरण व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

[also_read ids="5946,5949" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 31 Aug 2026 16:47:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
जिला अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष सुनील जैन का हृदयाघात से निधन, अंतिम संस्कार आज, अभिभाषक संघ अध्यक्ष शर्मा ने अपूर्णनीय क्षति बताया https://acntimes.com/district-bar-association-vice-president-sunil-jain-passes-away https://acntimes.com/district-bar-association-vice-president-sunil-jain-passes-away एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के वरिष्ठ अभिभाषक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष सुनील जैन का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिला अभिभाषक संघ सहित सामाजिक क्षेत्र, विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों, मित्रों और परिजन में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा सोमवार अपराह्न 4 बजे उनके निवास स्थान राजीव नगर, कस्तूरबा नगर से निकालेगी। अंतिम संस्कार जवाहर नगर मुक्तिधाम पर होगा।

60 वर्षीय सुनील जैन, स्व. ईश्वरचंद जैन के सुपुत्र, दिलीप कुमार (दूरदर्शन) के भाई, श्रेयांश एडवोकेट), सुरभि के काका, पद्मेश, पुलकित (तहसीलदार) के पिता, सुमित कुमार (दुबई) के काका ससुर एवं राहुल कुमार भोपाल) के ससुर थे। परिजन ने बताया रात करीब 1.00 बजे पत्नी लघुशंका जाने के लिए उठीं तब जैन को बेसुध पाया। उनके दोनों हाथ उनके सीने से चिपके हुए थे। उन्होंने जैन को सीधा किया लेकिन अचेत देख वे घबरा गईं। उन्होंने तत्काल डॉक्टर को कॉल किया। डॉक्टर ने घर पहुंच कर परीक्षण किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

अभिभाषकों और संगठनों ने जताया शोक

सुनील जैन लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे और विभिन्न संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वे जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में वे जिला अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष थे। लायंस क्लब से जुड़े होकर वे वे करीब 15 साल तक ब्लाइंड हेल्पिंग स्कूल के चेयरमैन रहे। उन्होंने लायंस क्लब के अनेक पदों पर रहते हुए सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों में सक्रिय रहे। यही वजह रही कि विभिन्न क्षेत्रों में उनका व्यापक परिचय और सम्मान था। उनके आकस्मिक निधन पर साथी अभिभाषकों के साथ ही सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जैन से निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता के रतलाम आगमन पर आयोजित सम्मान समारोह में जैन ने शामिल हुए थे। तब किसी ने नहीं सोचा था कि जैन इस तरह हमें छोड़कर चले जाएंगे। शर्मा ने बताया कि जैन जाते-जाते भी अपने नेत्र दान कर दो लोगों के लिए आंखों की रोशनी दे गए। जैन अपने व्यवहार, कार्यों के चलते हमेशा याद स्मृतियों में रहेंगे।

]]>
Mon, 31 Aug 2026 13:06:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
पेट्रोल&डीजल, घरेलू गैस, शक्कर, खाद्य तेल और बिजली के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, महंगाई का पुतला फूंका, भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए https://acntimes.com/congress-protest-against-inflation-in-ratlam https://acntimes.com/congress-protest-against-inflation-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्योहारों के बीच बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, शक्कर, गुड़, खाद्य तेल सहित आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के सामने से रैली निकाली, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कस्तूरबा नगर चौराहे पहुंची। यहां महंगाई के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के भाव कम करो”, “शक्कर-गुड़ के भाव कम करो”, “नरेंद्र मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी”, “मोहन यादव तेरी तानाशाही नहीं चलेगी”, “भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद” औरराष्ट्रीय कांग्रेस जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने और सरकार को जगाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया है।

[also_read ids="5956" title="ये भी पढ़ें"]

ब्लॉक कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

महंगाई के विरोध में रविवार शाम 5 बजे ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक-2 द्वारा हाट रोड स्थित हनुमान मंदिर पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया गया। यज्ञ के बाद कार्यकर्ताओं ने हाथ की चौकी से रैली निकाली। रैली के दौरान ऑटो में माइक के माध्यम से महंगाई डायन खाए जात है” गीत बजाकर लोगों का ध्यान बढ़ती महंगाई की ओर आकर्षित किया गया।

प्रदर्शन में ये हुए शामिल

प्रदर्शन में पूर्व महापौर पारस सकलेचा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, रजनीकांत व्यास, कविता महावर, सतीश पुरोहित, शैलेंद्र सिंह अठाना, प्रदीप राठौड़, इकराम इक्का बेलूत, सुजीत उपाध्याय, विजय उपाध्याय, रमेश पोरवाल, हरविंदर सिंह, साकिर खान, वीरपाल सिंह, सलीम टेलर, राजू जलवानी, किशनलाल गोसर, सीताराम बैरागी, राधा प्रजापत, इकरार चौधरी, हेमंत नेका, रोहित मीणा, मनोज खोईवाल, विजय पंड्या, आर्यन खान, शाकिर अंसारी, पतंजलि जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

]]>
Sun, 30 Aug 2026 21:11:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
लोक संस्कृति संरक्षण ! हिन्दी दिवस पर रतलाम में गूंजेंगे लोकगीत, जिला स्तरीय प्रतियोगिता 14 सितंबर को https://acntimes.com/hindi-diwas-lokgeet-pratiyogita-ratlam https://acntimes.com/hindi-diwas-lokgeet-pratiyogita-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. पं. अरुण भार्गव हिन्दी प्रचार-प्रसार समिति, रतलाम द्वारा विगत अनेक वर्षों से हिन्दी दिवस के अवसर पर 14 सितम्बर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष विद्यार्थियों में लोक संस्कृति के संरक्षण और उसके प्रति प्रेम की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

समिति ने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य प्रभाव के कारण भारत की मूल लोक संस्कृति और संस्कारों से दूर जा रहा है। जबकि भारत की मूल सनातन संस्कृति और सभ्यता आज भी भारतीय लोकगीतों में सुरक्षित है। लोकगीत सुरक्षित रहेंगे तो हमारी लोक संस्कृति भी सुरक्षित रहेगी। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष लोकगीत प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी अपनी संस्था के पत्र के साथ 14 सितम्बर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सागोद रोड, रतलाम के सभा कक्ष में प्रातः 11.30 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं।

प्रतियोगी चाहें तो प्रतियोगिता में अपने वाद्य यंत्रों का भी प्रयोग कर सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेता प्रतियोगियों को समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9343428638 पर संपर्क किया जा सकता है।

[also_read ids="5909" title="ये भी पढ़ें"]

अधिक से अधिक विद्यार्थियों और हिन्दी प्रेमियों से सहभागिता की अपील

प्रतियोगिता को सफल बनाने और हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए अधिक से अधिक प्रतियोगियों एवं हिन्दी प्रेमियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील डॉ. मुनीन्द्र दुबे, दिलीप पंवार, विनोद शर्मा, सीमा अरुण भार्गव, विनीता ओझा, हेमन्तसिंह राठौर, नरेन्द्रसिंह पंवार, डॉ. अंजुम खान, राजीव लबानिया, रजनीश चौहान, संजय मेहता, नरेन्द्र टाँक, मनीष यादव, गोपाल बोरिया, जुबैर आलम कुरैशी, पिंकी यादव, मुस्तकीम सिद्दिकी, योगेश कसेरा, आसिफ खान, शैतानसिंह राठौर, दिनेश बारोठ, दिलीप चौहान, कन्हैयालाल वास्कले, राजेन्द्र मेहोलिया, योगेश सरवाड़, हरीश भिण्डवाल, आलोक कोठारी आदि ने की है।


]]>
Sun, 30 Aug 2026 17:05:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा संगठन का हुआ विस्तार, महावीर निनामा रतलाम का जिला संयोजक बने https://acntimes.com/mahavir-ninama-became-district-coordinator-of-bhil-pradesh-mukti-morcha-ratlam https://acntimes.com/mahavir-ninama-became-district-coordinator-of-bhil-pradesh-mukti-morcha-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा की रतलाम के डोंगरानगर में बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन का विस्तार किया गया। आदिवासी परिवार की सभी विंगों की जिला इकाइयों के संयोजकों और जनप्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई। इसके तहत प्रदेश संयोजक ध्यानवीर डामोर ने महावीर निनामा को रतलाम जिले का संयोजक नियुक्त किया।

महावीर निनामा की नियुक्ति उनके सामाजिक सरोकारों, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं सहित रतलाम जिले के डीसीसी सदस्यों में उत्साह का माहौल है। संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला संयोजक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

[also_read ids="5930" title="ये भी पढ़ें"]

संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर

नवनियुक्त जिला संयोजक महावीर निनामा ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। समाज के हितों और अधिकारों के लिए कार्य करने के साथ ही संगठन की विचारधारा को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, युवाओं एवं समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाने का प्रयास किया जाएगा।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

नियुक्ति के दौरान भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश संयोजक ध्यानवीर डामोर, विधायक कमलेश्वर डोडियार, भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा झाबुआ के सचिन गामड़, विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक दिनेश माल, ईश्वर गरवाल, संदीप वसुनिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

[also_read ids="5929" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 30 Aug 2026 15:35:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता का जिला अभिभाषक संघ ने किया अभिनंदन, न्यायमूर्ति बोले& ‘यह सम्मान अद्वितीय है’ https://acntimes.com/justice-rajesh-kumar-gupta-felicitation-ratlam https://acntimes.com/justice-rajesh-kumar-gupta-felicitation-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला अभिभाषक संघ रतलाम द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खंडपीठ के न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता का स्वागत किया। इससे अभिभूत न्यायमूर्ति ने कहा- यह सम्मान अद्वितीय है।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। स्वागत भाषण जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा ने दिया। उन्होंने कहा कि कालिका माता की पावन धरा रतलाम का यह सौभाग्य है कि यहां पूर्व में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ रहे राजेश कुमार गुप्ता वर्तमान में ग्वालियर हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति के पद पर आसीन हैं। उन्होंने कहा कि आज संघ को उनका सम्मान करने का अवसर मिलना सभी के लिए गौरव की बात है। तत्पश्चात मंचासीन जिला न्यायाधीश रामजी गुप्ता एवं विशेष सत्र न्यायाधीश चुणावत ने भी विचार व्यक्त किए।

[also_read ids="5951" title="ये भी पढ़ें"]

रतलाम अभिभाषक संघ का सम्मान अद्वितीय : न्यायमूर्ति गुप्ता

अपने संबोधन में न्यायमूर्ति गुप्ता ने कहा कि रतलाम अभिभाषक संघ द्वारा उनका जो सम्मान किया गया है, वह अद्वितीय है। उन्होंने अपने रतलाम कार्यकाल की यादें भी साझा कीं तथा रतलाम अभिभाषक संघ की प्रशंसा करते हुए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात जिला अभिभाषक संघ द्वारा न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता को शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन संघ सचिव चेतन केलवा ने किया। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष सुनील जैन ने किया। इस अवसर पर सभी न्यायाधीशगण एवं बड़ी संख्या में अभिभाषकगण उपस्थित रहे।

[also_read ids="5949" title="ये भी पढ़ें"]

ये रहे उपस्थित

आयोजन में सहसचिव वीरेन्द्र कुलकर्णी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार, पुस्तकालय सचिव सुनीता वासनवाल, सैलाना अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद मुरेरा, पूर्व अध्यक्ष के. एल. राठौर, सचिव निमित्त व्यास, जिला अभिभाषक संघ कार्यकारिणी सदस्य भूपेन्द्र सिंह पंवार, अनिल वर्मा, सतीष वर्मा, यश कैथवास, सौमेश वर्मा, रीना चौहान, दिव्या शर्मा, अरविंद बैरागी, चिकित्सा समिति के सुनील पारिख, डॉ. ईश्वर बोराना, वित्त समिति के नरेन्द्र सिंह, रेखा सांकला, अन्ना राणा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 30 Aug 2026 14:01:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम की 20 कॉलोनियों में सामान्य शुल्क पर मिलेंगे बिजली कनेक्शन, मंत्री काश्यप की अनुशंसा से हजारों रहवासियों को मिलेगी राहत https://acntimes.com/ratlam-20-colonies-electricity-connection https://acntimes.com/ratlam-20-colonies-electricity-connection एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की अनुशंसा पर शहर की 20 अवैध/अविकसित कॉलोनियों में सामान्य शुल्क पर विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके ले भाजपा के मंडल अध्यक्षों द्वारा मंत्री काश्यप के प्रति आभार ज्ञापित किया गया है।

मंडल अध्यक्षों ने बताया कि शहर की अवैध और अविकसित कॉलोनियों में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 7 प्रतिशत सुपर विज़न योजना में बाहरी विद्युतीकरण का कार्य किया गया है। नगर निगम द्वारा संपादित कराए गए इस कार्य में 20 कॉलोनियों का कार्य पूर्ण हो चुका है और इन कॉलोनियों में सामान्य शुल्क पर कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

[also_read ids="5945" title="ये भी पढ़ें"]

इन कॉलोनियों के रहवासियों को मिलेगी राहत

विद्युतीकरण कार्य से लाभान्वित कॉलोनियों में भवानी नगर, मालवा नगर, श्रीराम नगर, बाणेश्वरी गृह निर्माण कॉलोनी, शृंगी नगर, शिवम परिसर, जनता नगर, राम रहीम नगर, त्रिमूर्ति नगर, आदर्श नगर, शक्ति नगर, होमगार्ड कॉलोनी, राजस्व नगर, प्रताप नगर, करमदी रोड़, करण नगर, हम्माल कॉलोनी, पटवारी कॉलोनी, वरदान नगर एवं रत्नेश्वर रोड़ शामिल है।

[also_read ids="5947,5946" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 25 Aug 2026 17:57:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
नया घर – नया परिवार ! शिशुगृह में पल रहे ‘वेद’ को मिला ‘यशोदा’ और ‘नंदबाबा’ का प्यार, नए माता&पिता को सौंपने से पहले कलेक्टर ने किया दुलार https://acntimes.com/ratlam-child-adoption-ved-new-family-ajay-katesaria https://acntimes.com/ratlam-child-adoption-ved-new-family-ajay-katesaria एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिस नन्हे बच्चे के लिए अब तक शिशु गृह ही घर और वहां के सेवादार ही उसका परिवार था, उसे सोमवार को अपना परिवार, अपना आंगन और जीवनभर का अपनापन मिल गया। नए माता-पिता को सौंपने से पहले जिले के मुखिया कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बालक वेद (परिवर्तित नाम) को अपनी गोद में उठाकर दुलार किया। दोनों को देखकर लग ही नहीं रहा था कि वे एक-दूसरे से अनजान हैं।

[follow_us]

कलेक्टर कार्यालय में हुआ यह पल औपचारिकता से कहीं अधिक भावुक था। दत्तक ग्रहण संबंधी आदेश जारी होने के बाद कुछ देर के लिए कार्यालय का माहौल भी बदल गया। फाइलों और सरकारी कामकाज के बीच एक नन्हे बच्चे की मुस्कान और उसके नए माता-पिता की खुशी सबसे खास नजर आई। यह सिर्फ एक बच्चे को परिवार सौंपने का अवसर नहीं था, बल्कि उसे जिंदगीभर के रिश्तों से जोड़ने का क्षण था। कलेक्टर कटेसरिया ने बालक को वात्सल्य से दुलारा और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए उसके नए नए माता-पिता को सौंप दिया जो यशोदा और नंदबाबा के रूप में उसके जीवन में आए हैं।

[also_read ids="5940" title="ये भी पढ़ें"]

शिशु गृह से परिवार की गोद तक

बालक वेद अब ऐसे परिवार का हिस्सा होगा, जहां उसके लिए प्यार होगा, सुरक्षा होगी और भविष्य के सपने होंगे। दत्तक माता-पिता ने उसे पूरे स्नेह और जिम्मेदारी के साथ पालने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे उसे बेहतर शिक्षा, अच्छे संस्कार और सुरक्षित वातावरण देने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

दत्तक ग्रहण की यह प्रक्रिया बालक के जीवन में एक नई शुरुआत है। अब उसका बचपन शिशु गृह की सीमाओं से निकलकर एक परिवार की गर्माहट में बीतेगा। उसके लिए मां-पिता का रिश्ता होगा। घर होगा। अपनेपन की वह अनुभूति होगी, जिसकी जरूरत हर बच्चे को होती है।

कलेक्टर बोले- परिवार का प्यार हर बच्चे का अधिकार

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा कि प्रत्येक बालक को परिवार का प्यार, संरक्षण और सुरक्षित वातावरण मिलना उसका अधिकार है। दत्तक ग्रहण को उन्होंने केवल कानूनी प्रक्रिया न मानते हुए इसे किसी बच्चे को परिवार और जीवनभर का स्नेह देने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों के संरक्षण के साथ बच्चों को सुरक्षित और प्रेमपूर्ण पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया इसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

[also_read ids="5946" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 25 Aug 2026 01:22:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
आबकारी अधिकारी और ड्रग इंस्पेक्टर को कलेक्टर की फटकार; अफसरों से पूछा “क्या किसी ने कार्रवाई देखी, सुनी या पढ़ी है?” अगली बैठक में अगस्त का पूरा हिसाब लेकर आएं https://acntimes.com/collector-warning-excise-officer-and-drug-inspector https://acntimes.com/collector-warning-excise-officer-and-drug-inspector एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने आबकारी विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से जब पूछा कि- क्या किसी ने इन विभागों की कार्रवाई देखी, सुनी या पढ़ी है?” तो सब एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए। कोई जवाब नहीं मिलने पर कलेक्टर ने असंतोष जताते हुए साफ कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ कागजों में नहीं, रोज जमीन पर दिखाई देनी चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

[follow_us]

जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें एसपी अमित कुमार, अपर कलेक्टर बृजेंद्र कुमार रावत, एएसपी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर अजय कटेसरिया ने आबकारी विभाग एवं ड्रग इंस्पेक्टर की कार्रवाई पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों विभागों की कार्रवाई प्रभावी भी हो और लगातार दिखाई भी देनी चाहिए। वर्तमान में कार्रवाई यदि हो भी रही है तो उसका असर जनता के बीच नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों से सीधा सवाल किया- क्या किसी ने इन विभागों की कार्रवाई होते हुए देखी है, किसी ने सुना है या कहीं पढ़ा है?” इस सवाल पर बैठक में कोई भी अधिकारी जवाब नहीं दे सका।

इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि ऐसी स्थिति स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि प्रतिदिन सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उसका प्रभाव भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

[also_read ids="5939" title="ये भी पढ़ें"]

ड्रग इंस्पेक्टर से अगस्त की हर कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड तलब

कलेक्टर ने ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि अगस्त माह के दौरान विभाग द्वारा की गई सभी कार्रवाई का विस्तृत विवरण तत्काल प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक में सबसे पहले इसी विषय पर चर्चा होगी। उस बैठक में यह स्पष्ट रूप से बताया जाएगा कि कितनी कार्रवाई की गई और उन कार्रवाई के क्या परिणाम रहे। कलेक्टर ने आबकारी विभाग को भी निर्देश दिए कि अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

[also_read ids="5940" title="ये भी पढ़ें"]

हॉटस्पॉट पर लगातार निगरानी, कानूनी प्रावधानों के तहत सख्ती

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पुलिस एवं संबंधित विभागों को मादक पदार्थों की तस्करी के हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफेमा अधिनियम सहित उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए।

कलेक्टर ने स्कूलों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि आरटीओ के माध्यम से बसों में नशामुक्ति संबंधी फ्लेक्स एवं बैनर लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक नशे के दुष्प्रभावों का संदेश पहुंच सके।

[also_read ids="1135" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 24 Aug 2026 23:24:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के नए CEO तरुण जैन ने संभाला पदभार, अध्यक्ष से लंबित योजनाओं और वित्तीय स्थिति पर हुई चर्चा https://acntimes.com/ratlam-development-authority-new-ceo-tarun-jain https://acntimes.com/ratlam-development-authority-new-ceo-tarun-jain एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर तरुण जैन ने शुक्रवार को प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट की।

RDA अध्यक्ष मनोहर पोरवाल के साथ हुई चर्चा में प्राधिकरण की वर्तमान योजनाओं, वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने तथा लंबित विकास कार्यों को गति देने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। तरुण जैन ने प्राधिकरण की योजनाओं की प्रगति और लंबित कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के संबंध में मार्गदर्शन लिया।

[also_read ids="5942" title="ये भी पढ़ें"]

इस दौरान अध्यक्ष ने प्राधिकरण की लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा रतलाम में नवीन आवासीय योजनाएं प्रारंभ करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने प्राधिकरण की गतिविधियों को गति देने और आम नागरिकों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं विकसित करने पर भी जोर दिया।

ये उपस्थित रहे

पदभार ग्रहण के अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी एवं प्रवीण सोनी, संचालक मंडल के सदस्य राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
Mon, 24 Aug 2026 22:26:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
आभार पर मिली नसीहत ! नगर निगम के नवनियुक्ति एल्डरमैन को मंत्री चेतन्य काश्यप ने कराया जिम्मेदारी का अहसास, जनसमस्याओं की सूची बनाकर कराएं समाधान https://acntimes.com/ratlam-alderman-chaitanya-kashyap-public-problems https://acntimes.com/ratlam-alderman-chaitanya-kashyap-public-problems एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम में राज्य शासन द्वारा नियुक्त किए गए नवनियुक्त एल्डरमैन ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर नियुक्ति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मौजूदगी में हुई मुलाकात में काश्यप ने सभी एल्डरमैन का अंगवस्त्र से स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी एल्डरमैन को जनसमस्याओं की सूची बनाकर समाधान करने की नसीहत दी।

मंत्री काश्यप ने एल्डरमैन को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए कहा कि नगर निगम में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पार्षद के रूप में एल्डरमैन को जनता से सीधे जुड़े कामों को प्राथमिकता देना चाहिए। पेंशन, नामांतरण, लाइसेंस और अनुमति जैसे कार्यों में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए एल्डरमैन इनसे संबंधित समस्याओं की सूची तैयार कर उनके निराकरण के लिए तत्परता से काम करें।

काश्यप ने कहा कि पार्टी ने एल्डरमैन का चयन गंभीरता से किया है और इसमें जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का उद्देश्य संगठन की नींव को और मजबूत करना है।

[also_read ids="5936" title="ये भी पढ़ें"]

मुख्यमंत्री की योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने की अपील

मंत्री काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में ऐसे कई काम तेजी से हुए हैं, जो वर्षों से लंबित थे। उन्होंने अपने एमएसएमई विभाग के माध्यम से उद्योगों को सब्सिडी राशि के वितरण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा प्रदेश का तीव्र गति से विकास करने की है। ऐसे में एल्डरमैन भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ जनता तक पहुंचाने में भागीदारी सुनिश्चित करें।

इन एल्डरमैन ने किया स्वागत

मुलाकात की शुरुआत में नवनियुक्त एल्डरमैन हेमंत राहोरी, राकेश परमार, गोपाल शर्मा, राकेश मिश्रा, पूजा बोहरा, प्रभु नेका एवं नारायण सांकला आदि ने पुष्पमाला पहनाकर मंत्री काश्यप का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, संदीप मौर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

[also_read ids="5933" title="ये भी पढ़ें"]


]]>
Mon, 24 Aug 2026 20:14:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
पिकनिक में मातम ! पैराडाइस वैली में निजी स्कूल के एक छात्र और दो शिक्षकों की डूबने से मौत, रतलाम प्रेस क्लब के साथियों ने छात्रा को पहुंचाया अस्पताल https://acntimes.com/paradise-valley-student-teachers-drowning https://acntimes.com/paradise-valley-student-teachers-drowning एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम-जावरा मार्ग से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम चिल्लर के पास स्थित पैराडाइज वैली में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां पिकनिक मनाने पहुंचे जावरा के त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल के एक छात्र और दो शिक्षकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। एक छात्रा को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों को अस्पताल पहुंचाने में रतलाम प्रेस क्लब के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जानकारी के अनुसार जावरा के मन्सापूर्ण रोड स्थित त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य संदीप सक्सेना, शिक्षक शिवम राठौर, विजय सिंह राठौर, प्रिंस मोदी, परवेज खान और लेखापाल विजेंद्र सिंह रविवार सुबह करीब 10.30 बजे म्यूजिकल क्लास के 14 छात्र-छात्राओं के साथ पैराडाइज वैली पहुंचे थे। इनमें 7वीं से 12वीं तक की कक्षा के विद्यार्थी शामिल थे। दोपहर करीब 2.30 बजे कुछ विद्यार्थी पानी के पास खेल रहे थे। इसी दौरान तीन-चार बच्चे पानी की ओर चले गए। पैर फिसलने से कक्षा 7वीं का छात्र हर्षित पाटीदार निवासी उपरवाड़ा और कक्षा नौवीं की छात्रा खुशी निवासी जावरा गहरे पानी की ओर जाने लगे।

[also_read ids="5938" title="ये भी पढ़ें"]

छात्र को डूबते देख शिक्षक भी उतर गए पानी में लेकिन...

खुशी को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने तत्काल प्रयास किए और उसे बाहर निकाल लिया गया। इसी दौरान हर्षित गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। यह देख उसे बचाने के लिए शिक्षक विजय सिंह (40) निवासी तिलक नगर, जावरा और शिक्षक प्रिंस मोदी (22) निवासी खारीवाल कॉलोनी, जावरा पानी में उतर गए। हर्षित को बचाने की कोशिश में दोनों शिक्षक भी गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

ग्रामीणों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तीनों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें रतलाम स्थित डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र हर्षित पाटीदार और दोनों शिक्षकों प्रिंस मोदी और विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया।

छात्रा खुशी की जान बचाने के लिए रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य दिलजीत सिंह मान और नवीन टांक उल्लेखनीय सक्रियता दिखाई। उन्होंने एम्बुलेंस या अन्य वाहन का इंतजार करने के बजाय अपनी अपनी मोटरसाइकिल से समय पर जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

[also_read ids="5936" title="ये भी पढ़ें"]

पैर फिसलने से पानी में गिरे विद्यार्थी

स्कूल प्राचार्य संदीप सक्सेना ने मीडिया को बताया कि बच्चे पानी के पास खेल रहे थे। पैर फिसलने के कारण तीन बच्चे पानी में चले गए थे। शिक्षकों ने दो बच्चों को किनारे पर ही पकड़ लिया था, लेकिन हर्षित गहरे पानी में चला गया। उसे निकालने के प्रयास में शिक्षक प्रिंस मोदी और विजय सिंह राठौर भी पानी में चले गए और हादसे का शिकार हो गए।

स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

  • पिकनिक पर 14 विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ गया था। ऐसे में गहरे पानी वाले स्थान पर विद्यार्थियों की निगरानी और सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे?
  • क्या घटनास्थल पर विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित क्षेत्र चिह्नित किया गया था?
  • क्या पानी के पास जाने से रोकने के लिए पर्याप्त निगरानी रखी गई थी?
  • क्या विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त शिक्षक मौजूद थे?
  • क्या स्कूल ने पिकनिक स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और पानी की गहराई का पहले आकलन किया था?
  • क्या गहरे पानी वाली जगह पर ले जाने से पहले संस्थान द्वारा बच्चों से यह पूछा गया था कि उन्हें तैरना आता है ?
  • क्या शिक्षकों को तैरना आता था ?
  • अगर बच्चों और शिक्षकों को तैरना नहीं आता था तो फिर ऐसी जगह ले जाना क्या सही है ?
  • क्या आपात स्थिति से निपटने के लिए स्कूल के पास कोई पूर्व निर्धारित सुरक्षा योजना थी?

[also_read ids="5935" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद शिक्षकों से घटना की जानकारी ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे की परिस्थितियों और स्कूल की ओर से की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

]]>
Sun, 23 Aug 2026 23:08:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
RDA के CEO का प्रभार संयुक्त कलेक्टर तरुण जैन को, प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर ने सौंपी जिम्मेदारी https://acntimes.com/tarun-jain-gets-additional-charge-of-rda-ceo https://acntimes.com/tarun-jain-gets-additional-charge-of-rda-ceo एसीएन टाइम्स @ रतलाम। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम (शहर) तरुण जैन को सौंपा है। जैन अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से RDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद का प्रभार संभालेंगे।

प्रशासकीय आदेश के अनुसार, रतलाम विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पद प्रथम श्रेणी का है। प्रशासकीय आवश्यकता एवं कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने तरुण जैन को उक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जैन वर्तमान दायित्वों के साथ रतलाम विकास प्राधिकरण के कार्यों का भी संचालन करेंगे। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

]]>
Fri, 21 Aug 2026 21:26:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
अहम् फैसला ! 60 साल से शासकीय मंदिर की जमीन पर था कब्जा, कोर्ट ने खारिज कर दिया स्वामित्व का दावा https://acntimes.com/government-temple-land-ownership-claim-dismissed-ratlam https://acntimes.com/government-temple-land-ownership-claim-dismissed-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम। करीब 60 साल से जमीन पर कब्जा और खेती करने का दावा भी किसी व्यक्ति को उसका मालिक साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। रतलाम जिले के कुंवरवाड़ा में शासकीय मंदिर श्री नागेश्वरजी की भूमि को लेकर चल रहे विवाद में सप्तम जिला न्यायाधीश राजेश नामदेव की अदालत ने यह महत्वपूर्ण बात स्पष्ट करते हुए जमीन पर स्वामित्व का दावा खारिज कर दिया है। अदालत ने वादी कृष्णकुमार पिता मांगीलाल तेली की अपील निरस्त करते हुए विवादित भूमि पर राज्य शासन का स्वत्व एवं स्वामित्व बरकरार रखा है।

मामले में वादी की ओर से दावा किया गया था कि वह विवादित भूमि पर 60 वर्ष से अधिक समय से शांतिपूर्ण और निरंतर कब्जे में है तथा खेती करता आ रहा है। इसी आधार पर प्रतिकूल आधिपत्य के जरिए भूमि का स्वामित्व हासिल होने का दावा करते हुए राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने और राज्य शासन की ओर से बेदखली की कार्रवाई रोकने की मांग की गई थी।

[also_read ids="5931" title="ये भी पढ़ें"]

कोर्ट ने पूछा- कब्जा कब से और किस अधिकार के विरुद्ध?

अपील पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि वादी यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित नहीं कर सका कि वह किस निश्चित तारीख से भूमि पर कब्जे में आया, कब्जा किस प्रकृति का था और वास्तविक स्वामी के अधिकार के प्रतिकूल उसका कब्जा कब से और किस तरह रहा। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि किसी जमीन पर लंबे समय तक कब्जा होना मात्र प्रतिकूल आधिपत्य के आधार पर स्वामित्व हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए कब्जे से जुड़े आवश्यक तथ्यों का स्पष्ट और पर्याप्त प्रमाण प्रस्तुत करना जरूरी है।

राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर की जमीन, प्रबंधक कलेक्टर

न्यायालय ने खसरा, खतौनी, राजस्व अभिलेख और अन्य दस्तावेजों के परीक्षण में पाया कि विवादित भूमि श्री नागेश्वरजी मंदिर, कुंवरवाड़ा की भूमि है। अभिलेखों में इसके प्रबंधक के रूप में कलेक्टर, रतलाम का नाम दर्ज है। इसके विपरीत वादी ऐसा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे वह विवादित भूमि का स्वामी साबित हो सके।

[also_read ids="5928" title="ये भी पढ़ें"]

1984 से चल रहा है जमीन का विवाद

इस भूमि को लेकर वर्ष 1984 से न्यायालयीन विवाद चला आ रहा है। वर्ष 1984 में प्रस्तुत व्यवहार वाद वर्ष 1992 में निरस्त हुआ था। इसके खिलाफ प्रथम अपील भी वर्ष 1992 में निरस्त हुई, जबकि द्वितीय अपील का वर्ष 2011 में निराकरण हुआ। इसके बाद वर्ष 2016 में पुनः समान प्रकृति का व्यवहार वाद प्रस्तुत किया गया।

अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश, सैलाना ने 31 अक्टूबर 2025 को कृष्ण कुमार व अन्य का दावा निरस्त कर दिया था। इसी निर्णय के खिलाफ कृष्ण कुमार ने जिला न्यायालय में अपील की थी, जिसे अब सप्तम जिला न्यायाधीश राजेश नामदेव ने भी निरस्त कर दिया।

अतिक्रमण हटाने की सरकारी कार्रवाई को कोर्ट ने माना वैध

न्यायालय ने यह भी माना कि वादी के विरुद्ध अतिक्रमण संबंधी कार्रवाई और कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए थे। कलेक्टर और तहसीलदार द्वारा वादी के कब्जे में कोई अवैध हस्तक्षेप नहीं किया गया। राज्य शासन की ओर से की जा रही कार्रवाई को न्यायालय ने अवैध हस्तक्षेप नहीं माना।

निर्णय की प्रति कलेक्टर, रतलाम और तहसीलदार, रावटी को भेजते हुए न्यायालय ने उन्हें विधि अनुसार कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र किया है। प्रकरण में राज्य शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने पैरवी की।

[also_read ids="5922" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 21 Aug 2026 20:59:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
चौबे जी गए थे छब्बे बनने, दुबे बनकर लौटे ! पार्टी का झंडा लेकर राजनीति चमकाने पहुंचे कांग्रेसियों को दोबत्ती चौपाटी के दुकानदारों ने दिया झटका, बोले& हमें रोजी&रोटी चाहिए, राजनीति नहीं https://acntimes.com/do-batti-chowpatty-dispute-congress-protest-shopkeepers-separate-memorandum https://acntimes.com/do-batti-chowpatty-dispute-congress-protest-shopkeepers-separate-memorandum एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चौबे जी गए थे छब्बे बनने, दुबे बनकर लौटे...” स्टेडियम मार्केट के सामने लगने वाली चौपाटी के दुकानदारों के समर्थन में नगर निगम का घेराव करने पहुंची कांग्रेस पर यह कहावत सटीक बैठती है। उजड़ते कारोबार को बचाने के लिए जूझते दुकानदारों ने पार्टी का झंडा लेकर हमदर्दी जताकर राजनीतिक चमकाने आए कांग्रेसियों को करारा झटका दिया। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कह दिया कि- हमें रोजी-रोटी चाहिए, राजनीति नहीं। इससे सबसे ज्यादा फजीहत शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा की हुई है।

हुआ यूं कि मंगलवार को नगर निगम का अमला जेसीबी और पोकलेन लेकर स्टेडियम मार्केट से सामने लगने वाली चौपाटी से अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। निगम ने यहां 50 से अधिक ठेला और दुकान संचालकों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। जिम्मेदारों का इशारा मिलते ही जेसीबी गरज उठीं एक एक छोर से सीमेंट-कांक्रीट का फर्श उखाड़ना शुरू कर दिया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। रोजी-रोटी का सवाल सामने था, लिहाजा विरोध भी शुरू हो गया। जानकारी मिलने पर दुकानदारों के समर्थन में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट और शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष यास्मीन शेरानी सहित अन्य नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी कार्रवाई का विरोध करते हुए रोकने का प्रयास किया। नतीजतन तब कार्रवाई थम गई।

दूसरे दिन फिर गरमाया माहौल

बुधवार को कांग्रेस ने फिर मोर्चा संभाला और दुकानदारों की रोजी-रोटी छिनने का हवाला देकर महापौर प्रहलाद पटेल तथा नगर निगम प्रशासन को खूब लानत दी। यहां तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन जैसे ही कांग्रेसी नगर निगम का घेराव करने पहुंचे तो पांसा पलट गया। वे जिन दुकानदारों के समर्थन में यहां पहुंचे थे उन्होंने ही उनसे किराना कर लिया। इसकी वजह कांग्रेसियों द्वारा अपने साथ लाया गया पार्टी का झंडा था। झंडा देखते ही दुकानदार में दो फाड़ हो गई। एक धड़े ने कांग्रेसियों के साथ चौपाटी हटाने के विरोध में धरना दिया जबकि दूसरे धड़े ने पार्टी नेताओं को को आड़े हाथ ले लिया। उन्होंने साफ कह दिया कि उनका मुद्दा रोजी-रोटी से जुड़ा है, राजनीति से नहीं।

इसके बाद दुकानदारों के एक धड़े ने कांग्रेस और कांग्रेस के झंडे से दूरी बनाई। उन्होंने नगर निगम में अपना अलग ज्ञापन सौंप दिया। यानी तस्वीर कुछ ऐसी बनी कि- मुद्दा एक था, परेशानी एक थी, निगम के खिलाफ शिकायत भी एक थी... लेकिन कांग्रेस के झंडे ने दूध में नीबू का काम किया। सार्वजनिक रूप से किरकिरी होने के बाद शहर अध्यक्ष वर्मा को अपनी दुकान के सामने मजमा लगाना पड़ा। वे यहीं से जनता के साथ खड़े होने की बात कहते नजर आए। यह बात दीगर है उनकी यह बात सुनने के लिए जनता के बजाय उनकी पार्टी के लोग ही मौजूद थे।

[also_read ids="5927" title="ये भी पढ़ें"]

शहर अध्यक्ष की हुई फजीहत, महापौर ने बटोर ली वाहवाही

एक दिन पूर्व तक दुकानदार जिस कांग्रेस को महत्व दे रहे थे वहे बुधवार को उसके खिलाफ नजर आए। इसे लेकर सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। कांग्रेस की इस फजीहत के लिए लोग शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा और उनकी नेतृत्व क्षमता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। किसी का कहना है कि कांग्रेस को दुकानदारों का दर्द समझना चाहिए था, तो कोई इसे कांग्रेस द्वारा मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश का नतीजा बता रहा है। 

एक ओर जहां कांग्रेस की फजीहत हुई वहीं दूसरी ओर महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर को न सिर्फ भुना लिया वरन् वाहवाही भी लूट ली। उन्होंने राजीव गांधी सिविक सेंटर में स्थान देने का आश्वासन दिया तो कांग्रेस से किनारा करने वाले दुकानदारों ने उनकी शान में कसीदे गढ़ने शुरू कर दिए।

[also_read ids="5921" title="ये भी पढ़ें"]

इन्हें रास नहीं आया सिविक सेंटर का विकल्प

महापौर द्वारा सुझाए गए विकल्प को लेकर कुछ व्यवसायी सहमत नहीं हैं। उन्होंने महापौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खुद को स्ट्रीट फूड वेंडर संघ का पदाधिकारी बताने वाले एक व्यवसायी का कहना है कि महापौर इस संवेदनशील मुद्दे पर ओछी राजनीति कर रहे है। उसका आरोप है कि महापौर से जुड़े गिने-चुने लोगों को सिविक सेंटर ले जाकर जनता भ्रमित किया जा रहा है। वे सिविक सेंटर या सुभाष कॉम्प्लेक्स जैसी जगहों पर जाने के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि वहां न तो उन्हें ग्राहक मिलेंगे और न ही उनका व्यापार चलेगा। नतीजतन उनका परिवार भुखमरी की कगार पर आ जाएगा।

]]>
Thu, 20 Aug 2026 01:55:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
सैलाना में BPVM का हुआ विस्तार, राकेश माल ब्लॉक संयोजक और पायल मैड़ा कॉलेज संयोजक नियुक्त, 23 अगस्त को रतलाम में होगा प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन https://acntimes.com/sailana-bpvm-organization-expansion https://acntimes.com/sailana-bpvm-organization-expansion आगामी छात्र संघ चुनाव में कई जिलों के कॉलेजों में उम्मीदवार उतारने की तैयारी

एसीएन टाइम्स @ सैलाना । आगामी छात्र संघ चुनावों की तैयारियों के बीच भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) ने सैलाना में संगठन का विस्तार किया। राकेश माल को ब्लॉक संयोजक और पायल मैड़ा को कॉलेज इकाई छात्रा संयोजक नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि मोर्चा द्वारा छात्रसंघ चुनाव में रतलाम सहित कई जिलों में प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

कॉलेज ग्राउंड में बैठक का आयोजन भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) के प्रदेश संयोजक दिनेश माल और जिला संयोजक अनिल मैडा की मौजूदगी में हुआ। इसमें रामकिशन चरपोटा, अक्षय मैड़ा, दिग्विजय सिंह, प्रिया डिंडोर, राशिका डामोर, राकेश मैड़ा, सविता खराड़ी, सुंदर भगोरा, आरती भाभर, अंगूरबाला, शारदा चारेल, कमला मैड़ा, कविता मैड़ा और हिना मैड़ा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं।

[also_read ids="5920" title="ये भी पढ़ें"]

बैठक में BPVM छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा में बैकलॉग पदों पर भर्ती, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता, छात्र समस्याओं और कॉलेजों में आदिवासी विद्यार्थियों के प्रतिनिधित्व के मुद्दे प्रमुख रहे। इस दौरान बताया गया कि 23 अगस्त 2026 को रतलाम में प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

इन जिलों में उतारेंगे प्रत्याशी

प्रदेश संयोजक दिनेश माल ने बताया कि BPVM आगामी छात्र संघ चुनावों में रतलाम के साथ धार, झाबुआ, आलीराजपुर, उज्जैन और अन्य जिलों के कॉलेजों में उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है। छात्रहित और सामाजिक मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन के पैनल से उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। आदिवासी परिवार के महावीर निनामा ने विद्यार्थियों को छात्र संगठन और छात्र संघ चुनाव के महत्व की जानकारी दी। बैठक में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला सह-संयोजक मिथुन सिंघाड़ ने किया। आभार BPVM ब्लॉक संयोजक देवा सिंगाड़ ने माना।

]]>
Wed, 19 Aug 2026 21:20:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
ब्राह्मण समाज की 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली प्रतिभाओं का 6 सितंबर को होगा सम्मान, 22 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं अंकसूची https://acntimes.com/ratlam-brahman-samaj-pratibha-samman-samaroh-scholarship https://acntimes.com/ratlam-brahman-samaj-pratibha-samman-samaroh-scholarship ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास आयोजित करेगा 32वां प्रतिभा सम्मान समारोह

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 32वां प्रतिभा सम्मान समारोह 6 सितंबर को आयोजित होगा। इसमें बोर्ड और विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं में 85 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

न्यास के सचिव अनुराग लोखंडे ने बताया न्यास लगातार 31 वर्षों से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहा है। इस वर्ष समारोह नारायणी पैलेस, 80 फीट रोड, रतलाम में होगा। इस बार बोर्ड और विश्वविद्यालय परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।

पुरस्कार के रूप में यह मिलेगा

  • कक्षा 10वीं, 12वीं तथा महाविद्यालयीन स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम परीक्षाओं में 85 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1,100 रुपए दिए जाएंगे। 
  • 90 से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2,100 सम्मान निधि प्रदान की जाएगी।
  • 95 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 3,100 रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी।
  • सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5,100 रुपए और प्रावीण्य प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
  • डॉ. लीला जोशी, डॉ. गायत्री तिवारी और डॉ. अनुराग गोखले की ओर से भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

22 अगस्त तक जमा करनी होगी अंकसूची

लोखंडे ने बताया कि योग्य विद्यार्थी अपनी अंकसूची की छायाप्रति जमा कर सकते हैं। छायाप्रति के पीछे विद्यार्थी का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखना होगा। अंकसूची 287, कस्तूरबा नगर, मेन रोड, रतलाम स्थित न्यास के कार्यालय में जमा कराना होगी। अंकसूची जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थी 9981043788 नंबर पर संपर्क कर अपना नाम भी दर्ज करा सकते हैं।

]]>
Wed, 19 Aug 2026 20:16:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
नगर निगम के संसाधनों में शामिल हुई एक पोकलेन और दो जेसीबी, महापौर प्रहलाद पटेल ने पूजन कर लोकार्पण किया https://acntimes.com/ratlam-municipal-corporation-new-poklen-jcb-machines-inauguration https://acntimes.com/ratlam-municipal-corporation-new-poklen-jcb-machines-inauguration एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर तथा नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम ने अपने संसाधनों में एक नवीन पोकलेन और दो जेसीबी मशीनें शामिल की हैं। इन मशीनों का लोकार्पण बुधवार को महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों की मौजूदगी में किया।

नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित फायर स्टेशन भवन पर आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद महापौर ने नवीन मशीनों का लोकार्पण किया। महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा किए जाने वाले कार्यों को अधिक तेजी और प्रभावी ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से इन मशीनों की खरीदी की गई है। नवीन संसाधनों के उपलब्ध होने से नगर में विभिन्न विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

400 करोड़ से अधिक के हो रहे विकास कार्य

महापौर ने कहा कि वर्तमान निगम परिषद द्वारा 400 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों के साथ ही नगर निगम की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधनों में भी लगातार वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि नवीन पोकलेन और जेसीबी मशीनें नगर निगम के कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में उपयोगी साबित होंगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, नव नियुक्त एल्डरमैन हेमंत राहौरी, राकेश परमार, गोपाल शर्मा, नारायण सांकला एवं पूजा वोरा, एमआईसी सदस्य, पार्षद तथा निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
Wed, 19 Aug 2026 19:46:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
सामाजिक समरसता अभियान : संत रविदास मंगल कलश यात्रा 20 अगस्त को, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली भाजपा पदाधिकारियों की बैठक https://acntimes.com/sant-ravidas-mangal-kalash-yatra-ratlam-20-august https://acntimes.com/sant-ravidas-mangal-kalash-yatra-ratlam-20-august एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सामाजिक समरसता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 20 अगस्त को नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति में हुई बैठक ली। उन्होंने आयोजन की तैयारियों पर भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा की। जिला टोली संयोजक एवं जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ गुलाब चक्कर से होगा और नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर यह यात्रा संत रविदास चौक पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। यात्रा में संतगण भी शामिल होंगे। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी एवं अशोक जैनलाला‘ सहित अन्य उपस्थित रहे।

[also_read ids="5924,5921" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 18 Aug 2026 22:54:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम की ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर सहेजने की पहल, INTACH का स्थानीय चैप्टर बनाने की कवायद शुरू https://acntimes.com/ratlam-heritage-conservation-intach-local-chapter-initiative https://acntimes.com/ratlam-heritage-conservation-intach-local-chapter-initiative एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के महलवाड़े सहित जिले में बिखरी ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए पहल की तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास इंटेक (INTACH) की स्थानीय शाखा के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसके तहत जिले की महत्वपूर्ण धरोहरों को चिह्नित कर उनका प्राथमिक सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण किया जाएगा। साथ संरक्षण की जरूरत वाली धरोहरों के लिए योजनाबद्ध प्रयास भी होंगे।

[follow_us]

इंटेक देशभर में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा उनके प्रति जन-जागरूकता के लिए कार्यरत संस्था है। रतलाम जिले में भी ऐतिहासिक इमारतों, राजमहलों और किलों, मंदिरों, बावड़ियों, कलात्मक भवनों, भित्तिचित्रों, चित्रकलाओं, कलाकृतियों, पांडुलिपियों, ऐतिहासिक अभिलेखों, दुर्लभ वस्तुओं के संग्रह सहित अनेक प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की मौजूदगी है। इनमें से कई धरोहरों के संरक्षण और उचित दस्तावेजीकरण की आवश्यकता है।

धरोहर संरक्षण को लेकर हुई बैठक

स्थानीय चैप्टर के गठन की दिशा में गत दिवस सामाजिक कार्यकर्ताओं और धरोहर संरक्षण में रुचि रखने वाले नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें इंटेक के पुराने सदस्य के अलावा, जावरा नवाब के परिवार के सदस्य हशमत अली खान तथा देशभर में मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्यों से जुड़े रतलाम निवासी इंटेक सदस्य विजय सोनी ने स्थानीय चैप्टर के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की पहल की।

बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता राजेश घोटीकर, डॉ. श्वेता विंचुरकर, नवोदित वैरागी, नरेंद्र श्रेष्ठ, डॉ. ईश्वर बोराना, अर्जुन पालीवाल, मुकेश शुक्ला, शुभम सिखवाल, महेंद्र भरकुंदीया, जुबेर आलम कुरैशी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों ने रतलाम की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर विभिन्न सुझाव दिए।

[also_read ids="5920" title="ये भी पढ़ें"]

राजमहल की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई

बैठक में रतलाम राजमहल की वर्तमान स्थिति और उसके संरक्षण को लेकर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान बताया गया कि राजमहल के साथ जिले की अन्य महत्वपूर्ण धरोहरों की भी क्रमबद्ध रूप से जानकारी जुटाकर उनका भ्रमण और स्थिति का अध्ययन किया जाएगा। इसके आधार पर ऐसी धरोहरों को चिन्हित किया जाएगा, जिन्हें तत्काल या प्राथमिकता के आधार पर संरक्षण की आवश्यकता है। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि केवल धरोहरों को चिह्नित करने तक सीमित न रहते हुए उनके संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास किए जाएं।

प्रशासन और पुरातत्व विभाग के सहयोग से संरक्षण की योजना

प्रस्तावित स्थानीय चैप्टर के माध्यम से जिला प्रशासन, पुरातत्व विभाग तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के सहयोग से धरोहर संरक्षण के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में भी काम करने की योजना है। इस पहल का उद्देश्य रतलाम की धरोहरों को संरक्षित करने के साथ उनकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर सामने लाना भी है।

[also_read ids="5924,5921" title="ये भी पढ़ें"]

युवाओं और विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ने पर जोर

बैठक में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना गया। कॉलेज विद्यार्थियों, युवाओं और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े ऐसे लोगों को चिन्हित करने का सुझाव दिया गया, जिनकी इतिहास, कला, संस्कृति और धरोहर संरक्षण में रुचि है। इन्हें इंटेक से जोड़कर संरक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पहले चरण में सूची और दस्तावेजीकरण

स्थानीय चैप्टर के गठन के साथ ही पहले चरण में रतलाम जिले की महत्वपूर्ण धरोहरों की सूची तैयार करने, उनका प्राथमिक सर्वेक्षण करने और उपलब्ध जानकारी का दस्तावेजीकरण करने का निर्णय लिया गया। इस कार्य में जनभागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना गया है, ताकि ऐसी धरोहरों की जानकारी सामने आ सके जो अभी तक व्यापक स्तर पर चिन्हित या दर्ज नहीं हैं। आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए शीघ्र ही पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद जिले की धरोहरों के संरक्षण की दिशा में व्यवस्थित रूप से काम शुरू करने की तैयारी है।

]]>
Tue, 18 Aug 2026 21:32:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
कॉमरेड स्व. अश्विनी शर्मा का जन्मदिन 19 अगस्त को मनेगा, स्मृति में होगा पौधारोपण और खिलाड़ियों का सम्मान https://acntimes.com/ashwini-sharma-birthday-plantation-and-sports-award-ceremony-ratlam https://acntimes.com/ashwini-sharma-birthday-plantation-and-sports-award-ceremony-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कॉमरेड अश्विनी शर्मा की स्मृति में उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में 19 अगस्त 2026 को रतलाम में पर्यावरण संरक्षण और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रतलाम जिला खेल संघ एवं आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत पौधारोपण से होगी, जबकि शाम को जिले के प्रतिभाशाली राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत 19 अगस्त को सुबह 9.00 बजे जवाहर नगर स्थित बीमा हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा और उपस्थितजन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे। रतलाम जिला खेल संघ के हार्दिक कुरवारा एवं आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब रतलाम के भूपेंद्र राठौर ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में मित्रगण एवं परिवार के सदस्यों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इसी क्रम में 19 अगस्त की शाम 6.00 बजे न्यू रोड स्थित गुरु तेग बहादुर हॉल में खेल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में रतलाम जिले के प्रतिभाशाली राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ खेल जगत में उनके योगदान को भी रेखांकित किया जाएगा।

[also_read ids="5922" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने किया कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

मुख्य समारोह में खेल संगठनों के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। रतलाम जिला खेल संघ एवं आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब के आरसी तिवारी, सुरेश माथुर, अनुज शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, कमल नयन व्यास, दुर्गाशंकर मोयल, देवराज यादव, भूषण व्यास, अजय ठाकुर, दीपेंद्र ठाकुर, जोस चाको, एस. एन. पटेरिया एवं निखिल मिश्रा आदि ने जिले के खिलाड़ियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

[also_read ids="5921,5918,5919,5913" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 18 Aug 2026 18:10:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
अपना रतलाम अपना योगदान ! जनगणना&2027 के लिए फरवरी से घर&घर दस्तक देंगे प्रगणक, “सबकी गिनती’ से होगा ‘सबका विकास’ और ‘सबका विश्वास’ https://acntimes.com/census-2027-ratlam-house-to-house-enumeration-begins-in-february https://acntimes.com/census-2027-ratlam-house-to-house-enumeration-begins-in-february एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में जनगणना का जमीनी चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों और नागरिकों से आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे। यह काम सबकी गिनती... सबका विकास... सबका विश्वास...” पर होगा। इसलिए आप जो भी जानकारी देंगे, वही शहर, जिला, राज्य और देश के विकास का आधार होगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के डीपीओ बालकृष्ण पाटीदार ने बताया कि भारत सरकार की जनगणना 2027 को लेकर जिले में जागरूकता गतिविधियां की जा रही हैं। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर आबादी और उसकी जरूरतों की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी, जिससे योजनाओं और संसाधनों के नियोजन में मदद मिलेगी।

जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल लोगों की जरूरत के अनुसार विकास की प्राथमिकताएं तय करने में किया जा सकेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास के साथ कृषि एवं सिंचाई, महिलाओं और बच्चों से जुड़े विकास कार्यों तथा सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के नियोजन में भी इन आंकड़ों की भूमिका रहेगी। सटीक आंकड़े उपलब्ध होने से रतलाम जिले में विभिन्न क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों का बेहतर आकलन किया जा सकेगा। इससे भविष्य में शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार के अवसरों और अन्य आवश्यक सेवाओं के विस्तार की योजना बनाने में सहायता मिलेगी।

व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता रहेगी सुरक्षित

पाटीदार ने बताया कि जनगणना के दौरान नागरिकों से ली जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी। एकत्रित जानकारी का उपयोग जनगणना और विकास योजनाओं से संबंधित उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। नागरिकों से प्रगणक के घर पहुंचने पर आवश्यक जानकारी बिना संकोच और सही तरीके से उपलब्ध कराने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा जनगणना के लिए सबकी गिनती... सबका विकास... सबका विश्वास...” संदेश दिया गया है। जिले में नागरिकों को मेरा रतलाम, मेरा योगदान” की भावना के साथ जनगणना में भागीदारी के लिए जागरूक किया जा रहा है।

यहां उपलब्ध है जानकारी

पाटीदार के अनुसार जनगणना 2027 से संबंधित जानकारी www.censusindia.gov.in पर उपलब्ध है। सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 14417 पर संपर्क किया जा सकता है। जनगणना संबंधी अतिरिक्त जानकारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है।

जनगणना सिर्फ आबादी गिनने की कवायद नहीं है। इसके आंकड़ों से यह समझने में मदद मिलेगी कि आने वाले समय में जिले को किन क्षेत्रों में कितनी जरूरत है। इसलिए फरवरी में जब प्रगणक घर-घर पहुंचें, तब सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना जनगणना के आंकड़ों को वास्तविक बनाने में अहम होगा।

]]>
Tue, 18 Aug 2026 14:28:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने निकाला कैंडल मार्च, कांग्रेस नेताओं पर जानबूझ कर अनादर करने का लगाया आरोप https://acntimes.com/protest-against-disrespect-of-vande-mataram-ratlam https://acntimes.com/protest-against-disrespect-of-vande-mataram-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नई दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में 15 अगस्त को कांग्रेस नेताओं द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अनादर के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रतलाम जिला इकाई ने शनिवार शाम कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने जानबूझ कर वंदे मातरम् का अनादर किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने बताया कि 15 अगस्त को AICC कार्यालय, नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रगौरव ‘वंदे मातरम्’ का जानबूझकर अनादर किया गया, जो निंदनीय है। इसी के विरोध में महलवाड़ा चौराहे से कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लेकर नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

[also_read ids="5913" title="ये भी पढ़ें"]

ये शामिल रहे

मार्च में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन राहुल रांका ने किया। आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर ने किया।

[also_read ids="5911" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 17 Aug 2026 17:57:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
हल्द्वानी में मंच ‘शुद्धिकरण’ से कांग्रेस में उबाल, वाहन रैली निकालकर जताया विरोध, एसडीएम को  ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की https://acntimes.com/ratlam-congress-vehicle-rally-protest-over-alleged-stage-purification-in-haldwani https://acntimes.com/ratlam-congress-vehicle-rally-protest-over-alleged-stage-purification-in-haldwani एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच से भाषण देने के बाद कुछ व्यक्तियों द्वारा मंच का कथित रूप से “शुद्धिकरण” किया गया। इस घटना ने आग में घी डालने का काम किया है। शहर कांग्रेस ने घटना के विरोध में शुक्रवार को वाहन रैली निकाली। पार्टी के पदाधिकारियों ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध लागू कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

रतलाम शहर कांग्रेस ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के भाषण के बाद मंच का “शुद्धिकरण” किया जाना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि यह संविधान की मूल भावना, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। ऐसी घटनाओं से समाज में भेदभाव की भावना को बढ़ावा मिलता है, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई आवश्यक है। शहर कांग्रेस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम रतलाम को ज्ञापन भी सौंपा।

इससे पूर्व बाजना बस स्टैंड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए धानमंडी पहुंची। धानमंडी में पूर्व विधायक पारस सकलेचा, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष यास्मीन शेरानी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट आदि ने संबोधित करते हुए घटना की निंदा की।

सभी को समानता और सम्मान का अधिकार देता है संविधान’

पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता और सम्मान का अधिकार देता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के साथ जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है। उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

ये रहे उपस्थित

रजनीकांत व्यास, अमर सिंह शेखावत, शैलेंद्र सिंह अठाना, इक्का बेलूत, नितेश शर्मा, विजय उपाध्याय, प्रदीप राठौड़, रमेश पोरवाल, हरविंदर सिंह, राजेश प्रजापत, सोनू व्यास, वीरपाल सिंह राठौर एवं सुजीत उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>
Sat, 15 Aug 2026 00:32:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर अजय कटेसरिया और नगर निगम में महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे ध्वजारोहण, अन्य संस्थाओं में भी होंगे आयोजन https://acntimes.com/80th-independence-day-ratlam-collector-ajay-katesaria-mayor-prahlad-patel-flag-hoisting https://acntimes.com/80th-independence-day-ratlam-collector-ajay-katesaria-mayor-prahlad-patel-flag-hoisting एसीएन टाइम्स @ रतलाम। जिले में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर होगा। यहां कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं नगर निगम भवन पर महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए में अध्यक्ष मनोहर पोरवाल तथा रेल मंडल मुख्यालय पर डीआरएम अश्विनी कुमार ध्वजारोहण करेंगे।

जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रातः 8:58 बजे मुख्य अतिथि अजय कटेसरिया का आगमन एवं स्वागत होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान की प्रस्तुति होगी व परेड की सलामी ली जाएगी। 09:10 बजे कटेसरिया परेड का निरीक्षण करेंगे। हर्ष फायर होगा, मार्च पास्ट भी होगा। 09:30 बजे से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण होगा। 10.00 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 10:10 बजे परेड कमांडरों से परिचय, लोकतंत्र सेनानियों, देहदान और अंगदान करने वालों के परिजन का सम्मान होगा। 10:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा 11 बजे पुरस्कार वितरण, राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

निगम भवन पर महापौर प्रहलाद पटेल आज करेंगे ध्वजारोहण

निगम भवन पर प्रातः 7.30 बजे महापौर प्रहलाद पटेल ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद के सदस्य के अलावा पार्षद, नव नियुक्त एल्डरमैन तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

पशुवध और मांस विक्रय पर रहेगी रोक

निगम आयुक्त अनिल भाना ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर नगर सीमा में स्थित समस्त पशुवध गृह एवं मांस विक्रय की दुकानों पर पशुवध करना, मटन, गोश्त विक्रय करना अथवा बेचना निषेध किया गया है। आयुक्त ने संबंधित स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त दिवस को पशुवध करते या मटन-गोश्त विक्रय करते पाया जाए तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

डीआरएम बताएंगे पश्चिम रेलवे की उपलब्धियां

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सुबह 9.30 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ध्वजारोहण करेंगे। वे मंडल की उपलब्धियों एवं महाप्रबंधक, पश्चिम रेलवे के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन करेंगे।

रतलाम ऑटो गैरेज एसोसिएशन रामगढ़ क्षेत्र में करेगा ध्वजारोहण

रतलाम ऑटो गैरेज एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस रामगढ़ क्षेत्र में मनाया जाएगा। यहां सुबह 9.30 बजे मुख्य अतिथि सोनू व्यास, एसोसिएशन अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं गैरेज संचालकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करेंगे। आयोजन को लेकर गत दिवस बैठक आहूत की गई। इसमें रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने पर एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद काकानी का स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव राजेश रांका, उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, सचिव साबिर रहमानी, नरेश बौरासी, पुष्पेंद्र, मोहन कसेरा, प्रहलाद पाटीदार, मजहर सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आभार दिलीप शर्मा ने व्यक्त किया।

[also_read ids="5909,5905,5902,5906" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 14 Aug 2026 23:15:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
जिला शिक्षा केंद्र के शिक्षकों&कर्मचारियों को जुलाई का वेतन अब तक नहीं मिला, पिछले शिक्षा सत्र के स्कूल अवलोकन के यात्रा देयक भी अटके https://acntimes.com/teachers-employees-salary-travel-allowance-delayed-ratlam https://acntimes.com/teachers-employees-salary-travel-allowance-delayed-ratlam नए पोर्टल पर कर्मचारियों का डेटा अपलोड नहीं होने से भुगतान प्रक्रिया प्रभावित होने की बात; बीआरसी, बीएसी और जनशिक्षकों के महीनों पुराने यात्रा देयक भी लंबित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। राज्य शिक्षा केंद्र के अधीन जिला शिक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को अगस्त की 14 तारीख तक जुलाई माह का वेतन नहीं मिल पाया है। वेतन भुगतान में देरी के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई हैं। कई कर्मचारियों को ऋण की ईएमआई समय पर जमा करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

प्रदेश के अधिकतर शासकीय विभागों में कर्मचारियों को सामान्यतः माह की शुरुआत में वेतन का भुगतान हो जाता है, लेकिन जिला शिक्षा केंद्रों के माध्यम से सेवाएं दे रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन भुगतान में देरी का असर उनके नियमित आर्थिक दायित्वों पर पड़ रहा है।

पुराने पोर्टल का अनुबंध खत्म, नए पोर्टल पर प्रक्रिया अटकी !

एसीएन टाइम्स ने वेतन भुगतान में देरी का कारण जानने का प्रयास किया तो विभागीय सूत्रों से पता चला कि कर्मचारियों के वेतन-भत्तों का भुगतान जिस पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा था, उसका अनुबंध समाप्त हो गया है। इसके बाद भुगतान के लिए नए पोर्टल की व्यवस्था की गई है।

बताया जा रहा है कि नए पोर्टल पर कर्मचारियों से संबंधित डेटा अभी पूरी तरह अपलोड नहीं हो पाया है। इसके चलते वेतन भुगतान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। डेटा अपलोड और भुगतान प्रक्रिया पूरी होने में अभी कितना समय लगेगा, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

शिक्षक-कर्मचारी यह सवाल भी उठा रहे हैं कि जब नए पोर्टल पर कर्मचारियों से संबंधित डेटा पूरी तरह अपलोड होने से पहले पुराना सिस्टम बंद करना कहां की समझदारी है।

यात्रा देयकों का भुगतान भी महीनों से लंबित

जिला शिक्षा केंद्र के अधीन कार्यरत बीआरसी, बीएसी और जनशिक्षकों को स्कूलों का नियमित अवलोकन करना होता है। इसके लिए उन्हें निर्धारित लक्ष्य भी दिए जाते हैं। स्कूलों के अवलोकन के लिए किए जाने वाले आवागमन पर होने वाले खर्च के भुगतान के लिए यात्रा देयक प्रस्तुत किए जाते हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले के बीआरसी, बीएसी और जनशिक्षकों ने बीते शिक्षण सत्र में फरवरी माह तक किए गए शाला अवलोकनों के यात्रा देयक मार्च माह में ही जिला शिक्षा केंद्र में प्रस्तुत कर दिए थे, लेकिन उनका भुगतान अब तक नहीं हुआ है। बताया गया है कि इसके बाद के तीन महीनों (मार्च, अप्रैल और जून) के यात्रा देयक भी कर्मचारियों से जमा करा लिए गए हैं।

इस स्थिति में कर्मचारियों को एक ओर वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके द्वारा अपने कार्य के दौरान किए गए व्यय की प्रतिपूर्ति भी लंबित है।

रक्षाबंधन से पहले बढ़ी कर्मचारियों की चिंता

अगस्त में रक्षाबंधन का त्योहार भी है। वेतन और लंबित देयकों का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों के सामने त्योहार सहित रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने की चुनौती बढ़ गई है।

कर्मचारी भुगतान की स्थिति जानने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक स्पष्ट समयसीमा नहीं मिल पाई है। कर्मचारियों की मांग है कि लंबित वेतन और यात्रा देयकों का भुगतान जल्द कराया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।

[also_read ids="5907,5906" title="ये भी पढ़ें"]

जिम्मेदार अधिकारी से जवाब लेने का प्रयास

वेतन और यात्रा देयकों के भुगतान में देरी को लेकर एसीएन टाइम्स ने जिला परियोजना समन्वयक अखिलेश राजपूत से उनके मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया। उन्हें वाट्सऐप के माध्यम से भी संदेश भेजकर मामले में उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा जवाब देना जरूरी नहीं समझा गया।

कलेक्टर अजय कटेसरिया वेतन भुगतान नहीं होने की एक वजह ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता का पालन नहीं होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जिनकी ई-अटेंडेंस कम है, उनका वेतन भुगतान नहीं करने के निर्देश हैं।

]]>
Fri, 14 Aug 2026 17:36:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
तीन गांव का एक रास्ता वह भी बदहाल, युकां जिला अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर से मिले ग्रामीण, कलेक्टर ने जिपं CEO को दिए सुधारने के निर्देश https://acntimes.com/ratlam-makodiyapada-naharpada-mohanpada-road-problem https://acntimes.com/ratlam-makodiyapada-naharpada-mohanpada-road-problem एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर बिरमावल-मुंदड़ी मार्ग से मकोड़ियापाड़ा, नाहरपाड़ा और मोहनपाड़ा गांवों को जोड़ने का एकमात्र कच्चा रास्ता है, वह भी बदहाल है। गड्ढों और कीचड़ के कारण ग्रामीण त्रस्त हैं। गुरुवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर से समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने तत्काल जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन को मार्ग सुधारने के निर्देश दिए।

मकोड़ियापाड़ा, नाहरपाड़ा और मोहनपाड़ा गांव के रहवासी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इनमें मुंदड़ी ब्लॉक के अध्यक्ष सोनू गुर्जर (ऊनी), राजवीर सिंह गुर्जर, अंबाराम (बा), दशरथ, सुनील, चिकोर, ईश्वर, मुकेश, गोरधन, संजू, गलिया, श्रवण, राधेकृष्ण, राधेश्याम, भेरू, भंवर, चरण, अनिल करण, लखन, गौरीशंकर, जीवन, संजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित आवेदन दिया और समस्या बताई। उन्होंने बताया कि एकमात्र कच्चा रास्ता है जो तीनों गांवों को बिरमावल-मुंदड़ी से जोड़ता है। लंबे समय से सड़क पक्का नहीं होने के कारण बारिश में स्थिति और गंभीर हो जाती है। इस संबंध में ग्राम पंचायत मुंदड़ी एवं सरवनीजागीर के जिम्मेदारों को कई बार मौखिक शिकायत की, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले।

[also_read ids="5904" title="ये भी पढ़ें"]

आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि मौजूदा समय में रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भर गया है। इसके चलते ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए रतलाम आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। सबसे गंभीर समस्या स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बताई गई है। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते की खराब स्थिति के कारण गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने में दिक्कत होती है। एंबुलेंस बुलाने पर कच्चा और बदहाल रास्ता होने के कारण उसके गांव तक पहुंचने में भी परेशानी सामने आती है।

खेत में करवाना पड़ा था प्रसव

युवा कांग्रेस के मुंदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष सोनू गुर्जर ने एसीएन टाइम्स को बताया कि तीनों गांव आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं। मकोड़ियापाड़ा, नाहरपाड़ा और के बच्चों की कक्षा पांचवी तक की पढ़ाई तो गांव के स्कूल में करते हैं किंतु इसके बाद पढ़ने के लिए मुंदड़ी पैदल जाना पड़ता है।

गुर्जर के अनुसार पिछले दिनों एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस बुलानी पड़ी लेकिन मार्ग की हालत ज्यादा खराब होने से महिला को रतलाम लाना संभव नहीं हो सका। बाद में गांव में ही एक खेत में साड़ियों और तिरपाल की आड़ में प्रसव करवाना पड़ा।

[also_read ids="5893" title="ये भी पढ़ें"]

कलेक्टर ने दिखाई सहृदयता, दिया निर्देश

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने बताया की ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद कलेक्टर अजय कटेसरिया ने तत्काल जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन से बात की। कलेक्टर ने उन्हें टीम को मौके पर भेज कर वस्तुस्थिति पता करने और समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया

...तो हाईवे पर देंगे अनिश्चितकाल तक धरना

ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने अगले 1-2 दिन में टीम भेजने के लिए आश्वस्त किया है। इसलिए हम तब तक इंतजार करेंगे लेकिन यदि हमारी समस्या दूर नहीं हुई तो मजबूरन हमें आंदोलन करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मुंदड़ी-झाबुआ हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।

[also_read ids="5892" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 13 Aug 2026 21:56:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
PM आवास योजना सवाल ! नगर निगम द्वारा तीसरी बार विज्ञप्ति जारी करने पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने उठाए सवाल, बोले& MIG फ्लैट किराए पर दे सकते हैं तो EWS गरीबों को क्यों नहीं? https://acntimes.com/pmay-ahp-mig-flats-rent-ews-ratlam-paras-saklecha https://acntimes.com/pmay-ahp-mig-flats-rent-ews-ratlam-paras-saklecha एसीएन टाइम्स @ रतलाम। नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के एएचपी घटक के अंतर्गत मुखर्जी नगर में निर्मित एमआईजी फ्लैट किराए पर देने के लिए तीसरी बार विज्ञप्ति जारी की है। इस पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि इन फ्लैटों को एकमुश्त राशि में लेने के बजाय किराए पर देने का विकल्प उपलब्ध कराया जा सकता है, तो इसी योजना के अंतर्गत डोसीगांव में निर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लैट गरीब हितग्राहियों के लिए किराए का विकल्प क्यों नहीं दिया गया?

कांग्रेस नेता सकलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घर की उम्मीद लगाए बैठे परिवारों की आर्थिक स्थिति को समझना आवश्यक था। जो परिवार दो वर्ष में ₹20,000 तक जमा नहीं कर पाए और अंततः उन्हें ₹10,000 की सहायता विधायक द्वारा उपलब्ध करानी पड़ी, उनसे अचानक ₹1.80 लाख एकमुश्त जमा करने की अपेक्षा करना कितना व्यावहारिक और मानवीय है। इस पर विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम गरीब हितग्राहियों को बैंक ऋण उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं थी, तो कम से कम किस्तों में भुगतान अथवा किराए पर आवास उपलब्ध कराने का विकल्प रखा जा सकता था। उनके अनुसार, इससे ऐसे परिवारों को आवास का लाभ मिलने की संभावना बनी रहती और योजना का मूल उद्देश्य भी पूरा होता।

[also_read ids="5903" title="ये भी पढ़ें"]

20 प्रतिशत ने राशि जमा की तो 80 प्रतिशत की आर्थिक वास्तविकता खत्म नहीं हो जाती

सकलेचा ने सवाल उठाया कि क्या 20 प्रतिशत हितग्राहियों द्वारा राशि जमा कर देने से शेष 80 प्रतिशत गरीब परिवारों की आर्थिक वास्तविकता समाप्त हो जाती है? क्या कुछ लोगों द्वारा भुगतान कर दिए जाने के आधार पर बाकी परिवारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का औचित्य स्वतः सिद्ध हो जाता है?

उन्होंने कहा कि महापौर को गरीब परिवारों की परिस्थितियों को केवल वसूली के दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मूल उद्देश्य के संदर्भ में देखना चाहिए। योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है और इसी भावना के अनुरूप समाधान तलाशे जाने चाहिए।

यह लड़ाई गरीबों के सम्मान और अधिकार की भी’

पूर्व विधायक ने कहा कि यह लड़ाई केवल गरीब परिवारों के मकानों की नहीं है, बल्कि गरीबों के सम्मान, उनके अधिकार और शासन की जवाबदेही की भी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जब गरीब परिवार आर्थिक कठिनाइयों के कारण निर्धारित राशि जमा नहीं कर पा रहे थे, तब उनके सामने व्यवहारिक और मानवीय विकल्प रखे जाने चाहिए थे।

[also_read ids="5901" title="ये भी पढ़ें"]

पारस सकलेचा के महापौर से सीधे सवाल

जब एमआईजी फ्लैट किराए पर दिए जा सकते हैं, तो गरीबों के ईडब्ल्यूएस फ्लैट किराए पर क्यों नहीं दिए जा सकते?”

जब ₹20,000 जुटाना गरीब परिवारों के लिए कठिन था, तो ₹1.80 लाख एकमुश्त जमा करने की अपेक्षा किस आधार पर की गई?”

जब समाधान के कई मानवीय रास्ते संभव थे, तो गरीब परिवारों को बेघर करने की नौबत क्यों आई?”

[also_read ids="5902" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 13 Aug 2026 17:59:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
BJYM की तिरंगा वाहन रैली में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, प्रदेश अध्यक्ष 'श्याम' बने जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी के सारथी https://acntimes.com/tiranga-vehicle-rally-ratlam-yuva-morcha-anukul-soni https://acntimes.com/tiranga-vehicle-rally-ratlam-yuva-morcha-anukul-soni एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी द्वारा तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर जिला अध्यक्ष सोनी के सारथी बने। यानी बाइक टेलर ने चलाई और सोनी उनके पीछे सवार होकर सभी का अभिवादन करते चल रहे थे। रैली के समापन पर भव्य मंचीय कार्यक्रम हुआ जिसमें प्रदेशाध्यक्ष जिले के युवाओं से राष्ट्रभक्ति की भावना को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रारंभ में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने मंचासीन सभी अतिथियों का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। स्वागत भाषण में उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के साथ ही रतलाम जिले की 5 विधानसभाओं के 25 मंडलों से बड़ी संख्या में पहुंचे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने तिरंगा वाहन रैली में शामिल सभी युवाओं से राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने की विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के पश्चात यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार से राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान न हो। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि रैली में उपलब्ध कराए गए तिरंगे को 15 अगस्त को अपने घर पर सम्मानपूर्वक सबसे ऊंची जगह पर फहराएं तथा सदैव तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखें।

महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने भी संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित के कार्यों के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

[also_read ids="5900" title="ये भी पढ़ें"]

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप यादव, सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप मकवाना, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद डामोर, भाजयुमो के प्रदेश आईटी प्रभारी शुभम गुर्जर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन सौरभ रांका ने किया।

[also_read ids="5901" title="ये भी पढ़ें"]

बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

तिरंगा वाहन रैली में बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। तिरंगे के साथ निकली भव्य वाहन रैली और समापन कार्यक्रम में मंच से दिए गए राष्ट्रभक्ति के संदेश ने पूरे आयोजन को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। आयोजन के दौरान युवाओं में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश प्रमुखता से सामने आया।

]]>
Thu, 13 Aug 2026 13:11:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
हरियाली अमावस्या पर भाई&बहन की पहाड़ी पर हुआ त्रिवेणी वन रोपण अभियान का शुभारंभ, पद्मश्री महेश शर्मा और संतों की मौजूदगी में रोपी गई 111 त्रिवेणी https://acntimes.com/triveni-van-ropan-abhiyan-ratlam-bhai-bahan-pahadi https://acntimes.com/triveni-van-ropan-abhiyan-ratlam-bhai-bahan-pahadi एक त्रिवेणी से त्रिवेणी वनम’ की संकल्पना के साथ आगे बढ़ेगा अभियान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हरियाली अमावस्या पर मंगलवार को शिवगढ़ रोड स्थित भाई-बहन की पहाड़ी पर त्रिवेणी वन रोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। पद्मश्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा शिवगंगा अभियान, झाबुआ के संस्थापक महेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं समाजजन की उपस्थिति में पहली त्रिवेणी (वट, पीपल और नीम) का मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन के साथ रोपण किया गया। पहले दिन 111 त्रिवेणी का रोपण हुआ।

त्रिवेणी वन रोपण बिरसा मुंडा सामाजिक सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन से हुआ। इस अवसर पर निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती, अखंड ज्ञान आश्रम के संत स्वामी देवस्वरूपानंद महाराज, पद्मश्री महेश शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक तेजराम मांगरोदा, राजू महाराज एवं समिति के अशोक पाटीदार सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे।

मनुष्य स्वयं प्रकृति का हिस्सा है : महेश शर्मा

मुख्य अतिथि पद्मश्री महेश शर्मा ने कहा कि मनुष्य प्रकृति से अलग नहीं, बल्कि उसका अभिन्न हिस्सा है। प्रकृति का संरक्षण वास्तव में मानव जीवन का संरक्षण है। भारतीय संस्कृति में प्रकृति के प्रति आभार और उसके संरक्षण की भावना सदियों से रही है।

उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता के माध्यम से प्रकृति संरक्षण को व्यापक जनआंदोलन बनाया जा सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि लोग केवल एक त्रिवेणी लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक शुभ अवसर को वृक्षारोपण से जोड़ते हुए निरंतर त्रिवेणी रोपित करें।

त्रिवेणी का आध्यात्मिक महत्व बताया

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद महाराज ने कहा कि त्रिवेणी का भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में विशेष महत्व है। यहां केवल पौधा लगाने का कार्य नहीं, बल्कि त्रिवेणी वन के निर्माण का संकल्प लिया गया है, जो समाज और प्रकृति दोनों के लिए कल्याणकारी है।

स्वामी देवस्वरूपानंद महाराज सहित संतों के आशीर्वचन से आयोजन को आध्यात्मिक आधार मिला। संतों ने त्रिवेणी वनम को हरित एवं प्रेरणादायी स्थल के रूप में विकसित करने के संकल्प को नई शक्ति प्रदान की।

[also_read ids="5892" title="ये भी पढ़ें"]

अभियान की कार्ययोजना प्रस्तुत

इससे पूर्व पद्मश्री महेश शर्मा का स्वागत रायसिंह, राजेश कटारिया एवं राकेश मोदी ने किया। स्वामी विशोकानंद का स्वागत जिला संघचालक सुरेंद्र सुरेका ने तथा स्वामी देवस्वरूपानंद का स्वागत नगर संघचालक राजेश पटेल ने किया। विभाग संघचालक तेजराम मांगरोदा का स्वागत विम्पी छाबड़ा एवं प्रीतेश गादिया तथा राजू महाराज का स्वागत सुनीता छाजेड़ एवं प्रवीण रामावत ने किया। सोनाक्षी चावड़ा ने सामूहिक वंदे मातरम् का गायन किया।

त्रिवेणी वन रोपण बिरसा मुंडा सामाजिक सेवा समिति के अशोक पाटीदार ने त्रिवेणी वनम् अभियान की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों को त्रिवेणी रोपण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

त्रिवेणी से वनम् तक का लिया संकल्प

आयोजन के दौरान वट, पीपल और नीम का सामूहिक रोपण पर्यावरण संरक्षण, छाया, जैव विविधता एवं पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया। अभियान में केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्था के जोनल को-ऑर्डिनेटर संजय खंडेलवाल ने संस्था की गतिविधियों तथा प्रकृति एवं समाज के प्रति उसके दृष्टिकोण की जानकारी दी। इस दौरान मंचासीन अतिथियों एवं समाजजन ने त्रिवेणी रोपण में सहभागिता की। आभार प्रीतेश गादिया ने व्यक्त किया।

[also_read ids="5895" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 12 Aug 2026 20:39:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
त्रिवेणी वनरोपण अभियान का श्रीगणेश हरियाली अमावस्या (12 अगस्त) को, शिवगढ़ की भाई&बहन पहाड़ी पर रोपी जाएगी पीपल, बरगद और नीम की त्रिवेणी https://acntimes.com/shivgarh-bhai-behan-pahadi-triveni-vanropan-abhiyan-hariyali-amavasya https://acntimes.com/shivgarh-bhai-behan-pahadi-triveni-vanropan-abhiyan-hariyali-amavasya पद्मश्री महेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि, त्रिवेणी वन रोपण बिरसा मुंडा सामाजिक सेवा समिति ने किया सहभागिता का आह्वान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्रिवेणी वनरोपण अभियान का शुभारंभ शिवगढ़ क्षेत्र स्थित भाई-बहन पहाड़ी पर हरियाली अमावस्या 12 अगस्त (बुधवार) को दोपहर 12 बजे होगा। हार्टफुलनेस शिवगढ़-रतलाम से जुड़े इस अभियान। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिवगंगा अभियान झाबुआ के संस्थापक पद्मश्री महेश शर्मा होंगे।

त्रिवेणी वन रोपण बिरसा मुंडा सामाजिक सेवा समिति रतलाम ने आह्वान किया है कि 12 अगस्त को अमावस्या तिथि पर अपने पूर्वजों के निमित्त कम से कम एक त्रिवेणी लगाकर पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लें। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी योगदान बन सकता है। समिति ने त्रिवेणी वनरोपण अभियान में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने और पौधरोपण के इस प्रयास को जनअभियान बनाने की अपील की गई है।

समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि इस महाअभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रकृति के प्रति आभार की परंपरा को आगे बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने का संदेश देना है। श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। भारतीय परंपरा में यह पर्व केवल पर्यावरण संरक्षण के महत्व और आवश्यकता को दर्शाने वाला अवसर ही नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और आध्यात्मिकता से जुड़ा पवित्र पर्व भी है।

[also_read ids="5898" title="ये भी पढ़ें"]

मान्यता है कि हमारे पूर्वज अनंत काल से प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के पर्व के रूप में इस दिन को मनाते आए हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरियाली अमावस्या पर पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है।

पीपल, वट और नीम की त्रिवेणी लगाने की परंपरा

समिति के अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन नदियों और पर्वतों के किनारे स्नान करने तथा भगवान का पूजन-अर्चन करने के बाद शुभ मुहूर्त में वृक्षों का रोपण किया जाता है। शास्त्रीय परंपरा में विशेष रूप से त्रिवेणी (पीपल, वटवृक्ष और नीम के पौधों) के रोपण का महत्व बताया गया है। त्रिवेणी आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान है और जहां त्रिवेणी स्थापित होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने की मान्यता है।

लंबे समय तक पर्यावरण को लाभ पहुंचाने वाले वृक्ष

बता दें कि पीपल और वट की तरह नीम का वृक्ष भी दीर्घायु होता है। नीम की औसत आयु लगभग 150 से 200 वर्ष बताई जाती है, जबकि अच्छी देखभाल और अनुकूल जलवायु में यह 250 से 300 वर्ष तक भी जीवित रह सकता है। त्रिवेणी के तीनों वृक्ष पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

पीपल और वट को लेकर मान्यता है कि ये रात्रि के समय भी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। तीनों वृक्षों को एक ही स्थान पर लगाए जाने पर इनके विकसित होने के बाद यह स्थान प्राकृतिक रूप से हवा को शुद्ध करने और आसपास के पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।

[also_read ids="5895" title="ये भी पढ़ें"]

गर्मी में पक्षियों के लिए बनेंगे आश्रय और भोजन का माध्यम

आयोजन समिति के अनुसार भीषण गर्मी के दिनों में जब पक्षियों के लिए भोजन की उपलब्धता कम हो जाती है, तब विकसित वृक्ष उनके लिए आश्रय का माध्यम बनते हैं। त्रिवेणी के वृक्ष न केवल पक्षियों को छाया और सुरक्षित स्थान उपलब्ध करा सकते हैं, बल्कि इन पर लगने वाले फल, बीज और अन्य प्राकृतिक संसाधन उनके भोजन में भी सहायक हो सकते हैं। इस दृष्टि से त्रिवेणी वनरोपण अभियान को पर्यावरण, जैव विविधता और पक्षियों के संरक्षण से जोड़ने का एक प्रयास है।

एक वृक्ष दस पुत्रों के समान

भारतीय परंपरा में वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया है- दशपुत्रसमो द्रुमः।” इसका आशय है कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। अर्थात पेड़-पौधों की रक्षा करना अपने बच्चों की रक्षा करने के समान माना गया है।

आयोजकों ने इसी भाव के साथ लोगों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी करने और हरियाली अमावस्या के अवसर पर पौधरोपण का संकल्प लेने की अपील की है।

[also_read ids="5893" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 11 Aug 2026 23:23:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्वतंत्रता दिवस से पहले 12 अगस्त को BJYM निकालेगा तिरंगा वाहन रैली, प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप होंगे शामिल https://acntimes.com/ratlam-tiranga-vehicle-rally-bJYM-12-august-mahallwara-bharat-mata-udya https://acntimes.com/ratlam-tiranga-vehicle-rally-bJYM-12-august-mahallwara-bharat-mata-udya भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी के नेतृत्व में होगा आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) द्वारा 12 अगस्त (बुधवार) को रतलाम में तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान के संदेश के साथ आयोजित होने वाली इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नागरिक शामिल होंगे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने बताया कि तिरंगा वाहन रैली का शुभारंभ बुधवार को प्रातः 11 बजे महलवाड़ा से होगा। रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप तथा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

महलवाड़ा से प्रारंभ होने वाली तिरंगा वाहन रैली रतलाम शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। रैली का समापन अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान में होगा। यहां भारत माता की आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

[also_read ids="5895" title="ये भी पढ़ें"]

अधिक संख्या में शामिल होने का किया आह्वान

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनी ने वरिष्ठजनों, भाजपा पदाधिकारियों, भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सभी एकजुट होकर इस आयोजन का हिस्सा बनें और तिरंगा वाहन रैली को भव्य एवं सफल बनाएं। भाजयुमो द्वारा रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आयोजन में सहभागिता करने की अपील की गई है।

[also_read ids="5892" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 11 Aug 2026 22:15:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
मुख्यमंत्री जन&विश्वास अभियान 14 अगस्त को बाजना में, क्षेत्र की चिह्नित समस्याओं का होगा निराकरण https://acntimes.com/mukhyamantri-jan-vishwas-abhiyan-bajna-14-august https://acntimes.com/mukhyamantri-jan-vishwas-abhiyan-bajna-14-august एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त (शुक्रवार) को बाजना में जनसंवाद, जनसुनवाई एवं उद्यम संवाद आयोजित किए जाएंगे। इसमें क्षेत्र की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

यह निर्णय सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में लिया गया। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सभी जिला अधिकारियों को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की तैयारियां समय पर पूरी करने और अभियान के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक समीक्षा में बाजना क्षेत्र से कुछ विशेष प्रकार की समस्याएं एवं शिकायतें सामने आई हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए अभियान के बाद आयोजित विशेष जिला स्तरीय बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और मौके पर ही समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

प्रकरणों का होगा निराकरण

अभियान के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, समग्र आईडी निर्माण एवं सुधार, आधार पंजीयन तथा आधार में नाम सहित अन्य संशोधन, आयुष्मान कार्ड निर्माण और राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।

[also_read ids="5893" title="ये भी पढ़ें"]

हर आवेदन पर गंभीरता से हो कार्रवाई

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन को शासन की सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने तथा शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

[also_read ids="5886" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 11 Aug 2026 11:58:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
कलेक्टर का एक और फरमान ! अब कलेक्टर न्यायालय में नियमित होगी सुनवाई, पुराने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध होगा निराकरण https://acntimes.com/collector-court-regular-hearing-pending-cases-ratlam https://acntimes.com/collector-court-regular-hearing-pending-cases-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकरणों की नियमित सुनवाई और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर अजय कटेसरिया ने न्यायालय के नियमित संचालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने न्यायालय के रीडर एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि दर्ज प्रकरणों की नियमित पेशी निर्धारित कर उन्हें नियत तिथि पर सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया जाए।

कलेक्टर न्यायालय में राजस्व प्रकरणों के अलावा खनिज संबंधी मामले, फौजदारी एवं प्रतिबंधात्मक प्रकरण तथा विभिन्न अधिनियमों के तहत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी की न्यायालयीन अधिकारिता में आने वाले अन्य मामलों की भी सुनवाई होती है। कलेक्टर ने सभी श्रेणियों के लंबित प्रकरणों को व्यवस्थित रूप से सूचीबद्ध कर नियमित सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

[also_read ids="5892" title="ये भी पढ़ें"]

पुराने मामलों को प्राथमिकता

न्यायालय के रीडर को लंबित प्रकरणों की अद्यतन सूची तैयार करने तथा पुराने और लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नियमित कॉज लिस्ट तैयार करने, नोटिस की समय पर तामील कराने और संबंधित अभिलेख उपलब्ध रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अधीनस्थ न्यायालयों अथवा संबंधित कार्यालयों से अपेक्षित रिकॉर्ड समय पर प्राप्त करने के लिए भी आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभिलेखों के अभाव में मामलों की सुनवाई प्रभावित न हो।

[also_read ids="5876" title="ये भी पढ़ें"]

अनावश्यक स्थगन से बचने के निर्देश

कलेक्टर ने प्रकरणों में अनावश्यक स्थगन से बचते हुए प्रत्येक पेशी पर प्रभावी कार्यवाही करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पक्षकारों को अनावश्यक रूप से बार-बार उपस्थित न होना पड़े और निर्धारित तिथि पर उन्हें सुनवाई का समुचित अवसर मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर न्यायालय में अब प्रकरणों की नियमित सुनवाई होने से राजस्व, खनिज, फौजदारी एवं अन्य वैधानिक मामलों के निराकरण में गति आने की उम्मीद है। इससे न्यायालयीन कार्यवाही अधिक नियमित, प्रभावी और सुव्यवस्थित हो सकेगी।

]]>
Mon, 10 Aug 2026 21:10:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
कलेक्टर का एक्शन ! छात्राओं की सुरक्षा के लिए आलोट के दो छात्रावास अधीक्षकों को हटाया, कन्या छात्रावास में छात्राओं का वीडियो बनाने और प्रताड़ित करने का मामला https://acntimes.com/alot-hostel-superintendents-removed-girls-hostel-video-controversy-ratlam https://acntimes.com/alot-hostel-superintendents-removed-girls-hostel-video-controversy-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम। आलोट के शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास में छात्राओं का वीडियो बनाने तथा छात्रावास अधीक्षिका के विरुद्ध गंभीर आरोप लगने से उपजा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मामला कलेक्टर अजय कटेसरिया तक पहुंचा तो उन्होंने बड़ा एक्शन लिया। कलेक्टर के निर्देश पर कन्या छात्रावास की अधीक्षिका के साथ ही अनुसूचित जाति बालक सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास के अधीक्षक को भी हटा दिया गया है। यह मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। 

कार्रवाई के तहत जनजातीय कार्य विभाग के अधीन अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास की अधीक्षिका निर्मला झोड़िया भाबर और अनुसूचित जाति बालक सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास के अधीक्षक करण सिंह जाट को उनकी मूल संस्था के लिए कार्यमुक्त किया गया है। कार्रवाई संबंधित छात्रावास की छात्राओं द्वारा की गई शिकायतों के परीक्षण के बाद की गई है।

क्या है वीडियो बनाने का विवाद

पूरे मामले में सिक्के के दो पहलू हैं। पहले बात करेंगे एक पहलू की जो 13 जुलाई से जुड़ा बताया जा रहा है। कन्या छात्रावास की अधीक्षिका निर्मला झोड़िया भाबर के अनुसार उस दिन रतलाम से अधिकारी भास्कर खींची निरीक्षण के लिए छात्रावास पहुंचे थे। उनके साथ आलोट के अनुसूचित जाति बालक सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास के अधीक्षक करण सिंह जाट भी थे।

अधीक्षिका का आरोप है कि जाट बिना अनुमति छात्राओं के कमरों में पहुंचे और उनके वीडियो बनाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जाट ने छात्राओं को उनके खिलाफ शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। अधीक्षिका के मुताबिक उन्होंने 14 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

इसी विवाद के बीच छात्रावास की चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधीक्षिका ने छात्राओं की तबीयत खराब होने को मामले से उपजे तनाव से जोड़ते हुए पुलिस की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए।

[also_read ids="5886" title="ये भी पढ़ें"]

सहायक आयुक्त पर भी उठाए सवाल

मामले की जांच को लेकर अधीक्षिका ने जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका राय पर भी पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जांच के दौरान केवल कुछ छात्राओं के बयान लिए गए, जबकि छात्रावास में करीब 50 छात्राएं हैं। अधीक्षिका ने सभी छात्राओं के बयान लिए जाने और जांच कलेक्टर स्तर से कराए जाने की मांग की थी।

अधीक्षिका ने करण सिंह जाट पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

छात्राओं ने भी उठाया था जांच पर सवाल

विवाद के बीच छात्राओं ने भी मीडिया के सामने अपनी बात रखी थी। उनका आरोप था कि वीडियो बनाए जाने का विरोध करने पर उन्हें फटकार मिली और अधीक्षिका को निलंबित करने की धमकी दी गई। छात्राओं ने मामले की कलेक्टर स्तर से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सभी छात्राओं के बयान दर्ज किए जाने की बात कही थी।

विधानसभा में भी उठा था मामला

आलोट के छात्रावास से जुड़ा एक पहलू विधानसभा तक भी पहुंच चुका है। मंदसौर विधायक विपिन जैन ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से सरकार से पूछा था कि कन्या छात्रावास में पुरुष लोकसेवक के प्रवेश और छात्राओं के वीडियो बनाए जाने को लेकर क्या नियम हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि करण सिंह जाट के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कब तक की जाएगी।

विधायक ने छात्रावास में पुरुष अधीक्षक के प्रवेश और छात्राओं के वीडियो बनाए जाने के मामले को गंभीर बताते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त व्यवस्था की मांग की थी।

[also_read ids="5884" title="ये भी पढ़ें"]

सिक्के का दूसरा पहलू यह है

अब बात सिक्के के दूसरे पहलू की जो छात्राओं द्वारा कन्या छात्रावास की अधीक्षिका के विरुद्ध लगाए गए आरोपों से संबंधित हैं। छात्राओं के एक धड़े ने छात्रावास की अधीक्षिका निर्मला भाम्भर भावर, कर्मचारी उषा मीणा और कलावती कला पांचाल पर प्रताड़ना, मारपीट, जबरन सफाई कराने, सामग्री के नाम पर पैसे लेने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। छात्राओं का अधीक्षिका के पति पर भी अभद्र टिप्पणियां करने और गंदी नजरों से देखने का आरोप है।

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की आलोट इकाई ने 8 अगस्त को तहसीलदार वंदना किराड़े को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में छात्राओं से निजी काम कराने, बिना अनुमति वीडियो बनाने और अधीक्षिका के भाई के पुत्र के नियमों के विपरीत छात्रावास परिसर में रहने का आरोप भी लगाया गया है। छात्राओं ने मामले की निष्पक्ष जांच, अधीक्षिका को हटाने और सुरक्षा के लिए महिला चौकीदार नियुक्त करने की मांग की है।

अब कलेक्टर के एक्शन के बाद सवाल

दो अधीक्षकों को छात्रावास की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद अब निगाह इस बात पर है कि शिकायतों की जांच में क्या तथ्य सामने आए और आगे क्या कार्रवाई होती है। फिलहाल प्रशासनिक आदेश में दोनों को कार्यमुक्त किए जाने की पुष्टि है, लेकिन शिकायतों में लगाए गए आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया गया है।

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा है कि छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के हित, सुरक्षा एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

[also_read ids="5876" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 10 Aug 2026 00:12:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, 10 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार https://acntimes.com/senior-journalist-sharad-joshi-dies-ratlam https://acntimes.com/senior-journalist-sharad-joshi-dies-ratlam वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, पत्रकारों के अधिकारों और पत्रकारिता के मूल्यों के लिए जीवनभर रहे सक्रिय

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वरिष्ठ पत्रकार, रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और पत्रकारों के हितों के लिए लंबे समय तक सक्रिय रहे शरद जोशी का 9 अगस्त (रविवार) को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार 10 अगस्त को सुबह 10.30 बजे रतलाम स्थित उनके निवास, पैलेस रोड से निकलेगी।

74 वर्षीय शरद जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इंदौर के निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही रतलाम सहित प्रदेशभर के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत जोशी के परिवार में पत्नी उषा जोशी, पुत्र अभिजीत जोशी व ईशान हैं। वे स्व. अशोक जोशी (मुंबई), स्व. डॉ. दिनेश जोशी (रतलाम), स्व. डॉ. विजय जोशी (आगर), स्व. डॉ. जय किरण जोशी (बड़नगर) के भाई थे। नरेश मेहता ग्यानपीठ पुरस्कार प्राप्त जोशी नंदकिशोर भट्ट राज्यसभा सांसद के भांजे तथा ख्यात गीतकार कवि प्रदीप आपके भतीजे थे।

विभिन्न दायित्वों का किया निर्वाह

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र स्वदेश और हिन्दुस्थान न्यूज एजेंसी के रतलाम जिला प्रमुख शरद जोशी ने पत्रकारिता के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और संस्थागत दायित्वों का भी निर्वहन किया। वे रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रहे। वे रतलाम नागरिक सहकारी बैंक व जिला सहकारी संघ अध्यक्ष, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के डायरेक्टर सहित अनेक शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों सहित अनेक सहकारी संस्थाओं, सहकार भारती में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे। छात्र राजनीति से ही अनेक पदों पर रहकर अपनी पहचान बनाई। भाजपा के जिला प्रवक्ता के साथ संघ से भी जुड़े रहे।

[also_read ids="5885" title="ये भी पढ़ें"]

पत्रकारिता के मूल्यों के लिए जीवनभर रहे प्रतिबद्ध

शरद जोशी का पत्रकारिता जीवन कई दशकों में फैला रहा। उन्होंने पत्रकारिता को महज पेशा न मानकर समाज और लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी के रूप में देखा। निर्भीकता, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकार उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रहे।

पत्रकारों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर वे लगातार सक्रिय रहे। पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने अपनी आवाज मजबूती से उठाई और पत्रकारों की विभिन्न पीढ़ियों का मार्गदर्शन भी किया।

उनके सहयोगियों और समकालीन पत्रकारों के लिए शरद जोशी का व्यक्तित्व केवल एक वरिष्ठ पत्रकार तक सीमित नहीं था। वे पत्रकारिता के मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते थे, जिसने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी भूमिका को जिम्मेदारी और संघर्ष के साथ निभाया।

पत्रकारिता के एक दौर का अवसान

शरद जोशी के निधन को रतलाम और प्रदेश की पत्रकारिता के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके लंबे अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और पत्रकार हितों के प्रति सक्रियता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान दिलाई।

उनके निधन से पत्रकारिता ने एक अनुभवी, संवेदनशील और संघर्षशील व्यक्तित्व खो दिया है। उनके जाने के साथ पत्रकारिता के उस दौर की एक महत्वपूर्ण कड़ी भी समाप्त हो गई, जिसकी पहचान साहस, संघर्ष, सामाजिक सरोकार और पत्रकारिता के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता से रही।

[also_read ids="5887" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 09 Aug 2026 19:53:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह 10 अगस्त को रतलाम में, तिरंगा यात्रा की बैठक और शाही सवारी में होंगे शामिल https://acntimes.com/kunwar-vijay-shah-ratlam-visit-10-august https://acntimes.com/kunwar-vijay-shah-ratlam-visit-10-august एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री कुंवर विजय शाह 10 अगस्त (सोमवार) को रतलाम प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होने के साथ ही श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी में भी सहभागिता करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुंवर विजय शाह सुबह 9.30 बजे इंदौर से रतलाम के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे उनका रतलाम आगमन होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे रंगोली गार्डन में तिरंगा यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक में वे शामिल होंगे।

दोपहर 3 से 4 बजे तक उनका समय रतलाम सर्किट हाउस में आरक्षित रहेगा। इसके बाद शाम 4 बजे वे श्री मौजी शंकर महादेव की भव्य शाही सवारी में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री शाम 5 बजे रतलाम से उज्जैन-इंदौर मार्ग होते हुए भोपाल के लिए रवाना होंगे।

[also_read ids="5888" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 09 Aug 2026 19:31:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
राशन दुकान का गेहूं बाजार में खपाने की तैयारी ! 30 कट्टे लदे वाहन को ग्रामीणों ने रोका, स्टॉक मिलान में 5 टन खाद्यान्न गायब https://acntimes.com/ration-shop-stock-irregularity-fir-bajna-ratlam https://acntimes.com/ration-shop-stock-irregularity-fir-bajna-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गरीबों के हिस्से का राशन बाजार में खपाने की तैयारी का मामला सामने आया है। बाजना क्षेत्र के गढ़ीगमना गांव में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के वाहन को रोककर पुलिस के हवाले किया तो उसमें 30 कट्टों में करीब डेढ़ टन गेहूं और तौल कांटा मिला। इसके बाद उचित मूल्य दुकान के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक का मिलान किया गया तो 4 हजार किलो गेहूं, 1 हजार किलो चावल और 40 किलो शक्कर कम मिली। पुलिस ने वाहन मालिक, चालक, राशन दुकान विक्रेता और उसके पति के खिलाफ FIR दर्ज की है।

मामला 19 जुलाई का है। गढ़ीगमना के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के वाहन क्रमांक MP43G5042 को रोक लिया था। वाहन को बाजना थाने में खड़ा कराया गया। अगले दिन 20 जुलाई को ग्राम पंचायत के सरपंच दलीचंद मेडा और ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस के सामने वाहन की जांच की गई।

जांच में वाहन में 50 किलो क्षमता वाले जूट के 30 कट्टे गेहूं से भरे मिले। इसके अलावा तौल कांटा भी मिला। गेहूं और कांटा जब्त कर प्राथमिक कृषि साख समिति बाजना द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान के विक्रेता पन्नालाल टांक की सुपुर्दगी में दिए गए, जबकि वाहन चालक मोहन चरपोटा को वाहन सौंपा गया।

[also_read ids="5885" title="ये भी पढ़ें"]

ग्रामीणों ने दुकान संचालन पर भी उठाए सवाल

पुलिस थाने में मौजूद उपभोक्ताओं, ग्रामीणों और सरपंच ने जांच के दौरान राशन दुकान के संचालन को लेकर भी गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। ग्रामीणों के मुताबिक गढ़ीगमना की उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण का काम विक्रेता रीना टांक और उनके पति मुकेश टांक करते हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें नियमित रूप से राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता और बचा हुआ राशन बाजार में बेच दिया जाता है। उनका कहना था कि दुकान महीने में केवल 2 से 3 दिन खोली जाती है। ई-केवाईसी के लिए भी उपभोक्ताओं को गढ़ीगमना के बजाय बाजना स्थित घर पर बुलाए जाने की बात जांच के दौरान सामने आई।

रिकॉर्ड में राशन था, गोदाम में नहीं

मामले की जांच में गढ़ीगमना उचित मूल्य दुकान कोड क्रमांक 1706004 के विभागीय पोर्टल पर दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध खाद्यान्न का मिलान किया गया। इसमें रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच बड़ा अंतर सामने आया। कम मिले खाद्यान्न की अनुमानित कीमत 1 लाख 59 हजार रुपए आंकी गई।

[also_read ids="5884" title="ये भी पढ़ें"]

30 कट्टे गेहूं बाजार में बेचने ले जाने का आरोप

जांच प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के वाहन में उचित मूल्य दुकान से निकाले गए 30 कट्टे गेहूं बाजार में बेचने के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। वाहन में गेहूं के अलावा अन्य राशन सामग्री नहीं मिली।

जांच में वाहन मालिक अनीस भगोरा और चालक मोहन चरपोटा की ओर से निर्धारित वाहन व्यवस्था संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने की बात कही गई। वहीं दुकान की विक्रेता रीना पति मुकेश टांक और मुकेश टांक पिता शंकर टांक के खिलाफ मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश, 2015 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन का मामला पाया गया।

चारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस

जांच प्रतिवेदन के आधार पर खाद्यान्न में गड़बड़ी और राशन को अनधिकृत रूप से ले जाने के मामले में चारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध पाए जाने पर थाना बाजना में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

[also_read ids="5883" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 08 Aug 2026 13:52:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
एक्शन मोड में नए कलेक्टर ! आलोट के तहसील और जनपद कार्यालय पहुंचे IAS कटेसरिया, खुद ई&ऑफिस चलाकर परखी व्यवस्था, लंबित मामलों पर जताई सख्ती https://acntimes.com/collector-inspected-alote-offices https://acntimes.com/collector-inspected-alote-offices एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शुक्रवार को आलोट तहसील और जनपद पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ फाइलों की समीक्षा तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि ई-ऑफिस प्रणाली को स्वयं कंप्यूटर पर संचालित कर कार्यप्रणाली भी परखी। राजस्व और न्यायालयीन मामलों में लंबित प्रकरणों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। वहीं विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

कलेक्टर कटेसरिया सबसे पहले आलोट तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ई-ऑफिस व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं कंप्यूटर पर लॉगिन कर डिजिटल कार्यप्रणाली को समझा और अधिकारियों से इसके उपयोग एवं प्रभावशीलता की जानकारी ली। इसके बाद रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए न्यायालयीन प्रकरणों, निर्वाचन कार्यों और राजस्व मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने तथा कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए।

[also_read ids="5876" title="ये भी पढ़ें"]

इसके बाद कलेक्टर जनपद पंचायत आलोट पहुंचे, जहां विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी और सुदूर संपर्क सड़क परियोजनाओं के पूर्ण एवं लंबित कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर तय गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं।

सेवाओं के प्रभावी, पारदर्शी व जनोन्मुखी बनाने पर जोर

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, एसडीएम सोनकर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाना है। इसके लिए आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

[also_read ids="5873" title="ये भी पढ़ें"]

जावरा एसडीएम कार्यालय का भी किया निरीक्षण

आलोट के निरीक्षण के बाद कलेक्टर अजय कटेसरिया ने जावरा स्थित एसडीएम कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अभिलेखागार, कोर्ट कैश और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं और कार्यालयीन कार्यों के संचालन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, जावरा एसडीएम तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

[also_read ids="5865" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 07 Aug 2026 23:04:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
पटवारियों की हड़ताल पर विधायक कमलेश्वर डोडियार की CM से दखल की मांग, 5 सूत्रीय मांगों पर बातचीत कर जल्द निकालें समाधान https://acntimes.com/kamleshwar-dodiyar-patwari-strike-letter-cm https://acntimes.com/kamleshwar-dodiyar-patwari-strike-letter-cm मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, कहा- राजस्व सेवाएं ठप होने से किसान, ग्रामीण, विद्यार्थी और आमजन हो रहे परेशान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल से प्रभावित हो रही राजस्व सेवाओं को लेकर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पटवारी संघ की 5 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक चर्चा कर शीघ्र समाधान निकालने तथा हड़ताल समाप्त कराने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि प्रदेशभर में राजस्व सेवाएं फिर से सुचारु रूप से शुरू हो सकें इसके लिए यह जरूरी है।

विधायक डोडियार ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत मध्यप्रदेश पटवारी संघ के सदस्य 3 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में सैलाना तहसील के पटवारियों ने भी तहसील कार्यालय में राजस्व रिकॉर्ड जमा कर शासकीय कार्य बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पटवारी राजस्व प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके हड़ताल पर रहने से आम नागरिकों को आवश्यक राजस्व सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। जाति प्रमाण-पत्र, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फसल गिरदावरी, ऋण पुस्तिका और भू-अभिलेख से जुड़े कार्य प्रभावित होने से किसानों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों सहित आमजन को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

[also_read ids="5874" title="ये भी पढ़ें"]

आमजन को मिलेगी राहत

विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पटवारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ तत्काल सकारात्मक संवाद स्थापित कर उनकी लंबित 5 सूत्रीय मांगों का न्यायोचित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और संघ के बीच सहमति बनने से न केवल हड़ताल समाप्त होगी, बल्कि प्रदेशभर में बाधित राजस्व सेवाएं भी पुनः बहाल हो सकेंगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।

]]>
Wed, 05 Aug 2026 23:31:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
कर्तव्यपरायणता और अनुशासनप्रियता की मिसाल हैं डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता : प्रदीप उपाध्याय https://acntimes.com/dr-narendra-kumar-gupta-retirement-felicitation-ratlam https://acntimes.com/dr-narendra-kumar-gupta-retirement-felicitation-ratlam गरिमामय समारोह में हुआ सेवानिवृत्ति सम्मान, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, विधि और पत्रकारिता जगत की हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने पर वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह स्थानीय सैलाना रोड स्थित अमृत गार्डन में गरिमामय एवं उत्सवी वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, विधि, पत्रकारिता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर डॉ. गुप्ता के योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सक्रिय एवं यशस्वी उत्तरजीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन नरसिंहलाल गुप्ता, डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, नूतन मजावदिया, आयुष गुप्ता, पलाशा गुप्ता एवं संबोधी गुप्ता ने किया। युक्ति फरक्या ने सरस्वती वंदना तथा संबोधी गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की भावपूर्ण शुरुआत की। जांगड़ा पोरवाल समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने स्वागत उद्बोधन में डॉ. गुप्ता के उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामनाएं दीं। बड़नगर से आए दिनेश पोरवाल ने डॉ. गुप्ता के व्यवहार-कौशल, सहज व्यक्तित्व तथा सभी के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करने की उनकी अद्भुत क्षमता की प्रशंसा की।

वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश व्यास ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ज्ञानदान को सर्वोच्च दान माना गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षण केवल विज्ञान ही नहीं, बल्कि एक सृजनात्मक कला भी है। डॉ. गुप्ता उन विरले शिक्षकों में हैं जिन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ अपने आचरण, व्यवहार और कार्यशैली से जीवन जीने की कला भी सिखाई है। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुलोचना शर्मा ने डॉ. गुप्ता के समर्पित एवं आदर्श शिक्षकीय जीवन की सराहना की।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ऐसे शिक्षक हैं, जिन पर पूरा शिक्षक समाज गर्व कर सकता है। उन्होंने अपने संपूर्ण सेवाकाल में कर्तव्यपरायणता, अनुशासनप्रियता और निष्ठा की ऐसी मिसाल प्रस्तुत की है, जो नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

डॉ. गुप्ता का संपूर्ण जीवन चलती-फिरती पाठशाला

वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल ने कहा कि डॉ. गुप्ता का संपूर्ण जीवन एक चलती-फिरती पाठशाला है, जहां अनुशासन, सरलता और मानवीय संवेदनाओं का मधुर समन्वय निरंतर दिखाई देता है। डॉ. दिव्या पोरवाल ने भी डॉ. गुप्ता की कार्यशैली, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षण कार्य से जुड़े सभी शिक्षकों को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उदय यार्दे, पूर्व महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, प्रदीप उपाध्याय, उमेश मजावदिया, विकास मजावदिया तथा संजय मजावदिया ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता का सम्मान किया।

डॉ. गुप्ता की जीवनसंगिनी नूतन मजावदिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस स्नेह एवं सम्मान को परिवार के लिए अविस्मरणीय बताया। पलाशा गुप्ता ने डॉ. गुप्ता के सरल, विनम्र एवं विद्वतापूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. विजया कुशवाह ने किया। अंत में आयुष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

ये उपस्थित रहे

समारोह में प्रकाश सेठिया, आर. एन. केरावत, आशीष दशोत्तर, कमलेश पापरीवाल, प्रतीक मजावदिया, रक्षा के. कुमार, संजय जैन, धर्मेंद्र मंडवारिया सहित शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, विधि, पत्रकारिता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

]]>
Wed, 05 Aug 2026 02:04:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
नए कलेक्टर का नया फरमान ! अब रतलाम में नहीं दौड़ेंगी कागजी फाइलें, सिर्फ eFile पर होगा काम https://acntimes.com/new-collector-ias-ajay-katesaria-e-governance-ratlam https://acntimes.com/new-collector-ias-ajay-katesaria-e-governance-ratlam IAS अजय कटेसरिया ने पदभार संभालते ही लागू की ई-गवर्नेंस की नीति, अधिकारियों की छुट्टियां भी अब केवल eHRMS के माध्यम से होंगी स्वीकृत 

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नवागत कलेक्टर आईएएस अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण करते ही जिले में ई-गवर्नेंस को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब उनके समक्ष कोई भी सरकारी फाइल भौतिक (फिजिकल) रूप में प्रस्तुत नहीं की जाएगी। सभी फाइलों का निस्तारण केवल eFile प्रणाली के माध्यम से होगा। इतना ही नहीं, अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी अब eHRMS (इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) के जरिए ही स्वीकृत की जाएंगी। कलेक्टर के इस निर्णय को प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2012 बैच के अधिकारी अजय कटेसरिया ने मंगलवार सुबह रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। पूर्व कलेक्टर मिशा सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, एसडीएम तरुण जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया। बाद में उन्होंने कालिका माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और जिले की खुशहाली की कामना की।

'मैं कागजों पर भरोसा नहीं करता'

शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर कटेसरिया ने कहा कि उन्होंने पहले ही दिन आदेश जारी कर दिया है कि उनके पास कोई भी फाइल फिजिकली नहीं भेजी जाएगी। सभी विभाग केवल eFile के माध्यम से फाइल प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने कहा कि इससे फाइलें अनावश्यक रूप से विभागों में नहीं भटकेंगी, उनके गायब होने की आशंका भी समाप्त होगी और प्रत्येक स्तर पर उनकी ट्रैकिंग संभव होगी। यदि किसी अत्यावश्यक या समयबद्ध मामले में फाइल भौतिक रूप से प्रस्तुत करनी पड़े तो संबंधित अधिकारी को स्वयं उपस्थित होकर यह बताना होगा कि फाइल फिजिकल रूप में लाने की आवश्यकता क्यों पड़ी।

कटेसरिया का कहना है कि इस व्यवस्था से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, जवाबदेही सुनिश्चित होगी और विभागों की कार्यप्रणाली पर प्रभावी नियंत्रण भी रहेगा।

[also_read ids="5865" title="ये भी पढ़ें"]

GAD की तर्ज पर जिले में लागू होगी ऑनलाइन स्वीकृति व्यवस्था

कलेक्टर ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में जिस तरह अधिकांश प्रशासनिक प्रक्रियाएं डिजिटल माध्यम से संचालित हो रही हैं, उसी मॉडल को रतलाम जिले में भी लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

उनका कहना था कि प्रशासनिक स्वीकृतियां अधिकतम ऑनलाइन हों ताकि कार्यों की स्थिति पारदर्शी रहे और आम नागरिकों को भी यह जानकारी उपलब्ध हो सके कि कौन-सा कार्य किस स्तर पर स्वीकृत हुआ है।

अब छुट्टियां भी केवल eHRMS से होंगी मंजूर

कलेक्टर कटेसरिया ने स्पष्ट किया कि जिले में 100 प्रतिशत eHRMS प्रणाली लागू की जाएगी। अब किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश के लिए eHRMS पोर्टल पर ही आवेदन करना होगा और स्वीकृति भी उसी माध्यम से दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारी लिखित आवेदन देकर अवकाश पर चले जाते हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती है। डिजिटल प्रणाली लागू होने से अवकाश संबंधी पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रहेगी।

कलेक्टर ने बताया कि कलेक्ट्रेट में वर्तमान में 37 कम्प्यूटर सिस्टम कार्यरत हैं। उनका उपयोग केवल आवश्यकता और कार्य के अनुसार होना चाहिए। बिना काम के कम्प्यूटर पर बैठने की प्रवृत्ति से बचना होगा।

[also_read ids="5862" title="ये भी पढ़ें"]

'जनता को आधे घंटे से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े'

जनसंपर्क को लेकर भी कलेक्टर ने अलग कार्यशैली का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि जनता से मिलने के लिए कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं किया गया है। उनका प्रयास रहेगा कि मिलने आने वाले किसी भी व्यक्ति को आधे घंटे से अधिक इंतजार न करना पड़े।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ उन्हें अध्ययन के लिए प्रतिदिन दो से तीन घंटे का समय भी चाहिए, क्योंकि पढ़ना उनकी रुचि का विषय है।

'जनसुनवाई में कम लोग आएं, यही प्रशासन की सफलता'

जनसुनवाई व्यवस्था पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कलेक्टर ने कहा कि वहां आने वाले लोगों को दो श्रेणियों में देखा जा सकता है। पहली श्रेणी में वे लोग हैं जिनकी समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संभव है, जबकि दूसरी श्रेणी में वे मामले हैं जिनका समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकता। दूसरी श्रेणी के मामलों में लोगों को वास्तविक स्थिति समझाई जाएगी।

कलेक्टर का मानना है कि आदर्श प्रशासन वही है, जहां लोगों को अपनी समस्याएं लेकर जनसुनवाई तक आने की आवश्यकता ही न पड़े। यदि बड़ी संख्या में लोग जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं तो यह संकेत है कि नियमित प्रशासनिक व्यवस्था में कहीं न कहीं कमी है।

[also_read ids="5848" title="ये भी पढ़ें"]

'कलेक्टर की नहीं, सरकार की होती हैं प्राथमिकताएं'

राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में अजय कटेसरिया ने कहा कि कलेक्टर इतना बड़ा आदमा नहीं होता कि वह अपनी अलग प्राथमिकताएं तय करे। सारे निर्णय राज्य स्तर पर ही लिए जाते हैं। हमारी प्राथमिकताएं हमेशा वहीं होती हैं जो राज्य स्तर से निर्णय लिए जाते हैं। मुख्यमंत्री या मुख्य सचिव से जो आदेश मिलते हैं और उनकी जो भी प्राथमिकताएं होंगी, वही हमारी भी होंगी। हमारा दायित्व उन्हीं निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
[also_read ids="5873" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 05 Aug 2026 00:57:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
फोरलेन पर दंपति को गिराकर खेत में घसीटा, बेरहमी से पीटा और लाखों के जेवर&नकदी लूटे, न्यायालय ने सुनाई सातों आरोपियों को 10&10 साल की सजा https://acntimes.com/four-lane-dacoity-couple-assault-conviction-ratlam https://acntimes.com/four-lane-dacoity-couple-assault-conviction-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महू-नीमच फोरलेन पर रात में घूमने निकले एक दंपति को बदमाशों ने बाइक से गिराकर खेत में घसीटा। डंडे और पत्थरों से बेरहमी से मारपीट की और जेवर, नकदी और मोबाइल लूट लिया। करीब दो वर्ष पुरानी इस बहुचर्चित डकैती में रतलाम के सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने सात अभियुक्तों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और 40-40 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपए प्रतिकर देने के भी आदेश दिया है।

अभियोजन के अनुसार, 26 जून 2024 की रात करीब 11 बजे अनिल उपाध्याय अपनी पत्नी सरिता उपाध्याय के साथ मोटरसाइकिल से बालाजी हनुमान मंदिर दर्शन कर महू-नीमच फोरलेन की ओर घूमने गए थे। मांगरोल फंटे से लौटते समय नोबल इंटरनेशनल स्कूल के आगे दो मोटरसाइकिलों पर आए बदमाशों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी। अचानक सामने वाहन आने से संतुलन बिगड़ा और दंपति सड़क पर गिर गया।

गिरते ही एक आरोपी ने अनिल पर डंडे से हमला कर दिया, जबकि दूसरे ने सरिता पर पत्थर से वार किया। इसके बाद सभी आरोपी दोनों को जबरन खेत की ओर ले जाने लगे। दंपति ने बचने के लिए खेत की फेंसिंग का तार पकड़ लिया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें खींचते हुए खेत में घसीट लिया। इस दौरान अनिल के हाथ और सरिता के बाएं हाथ की अंगुली में चोटें आईं। खेत में ले जाकर आरोपियों ने दोनों के साथ हाथ-मुक्कों से भी मारपीट की।

[also_read ids="5869" title="ये भी पढ़ें"]

जेवर, नकदी, मोबाइल और दस्तावेज लूटे, चाकू होने की धमकी दी

मारपीट के बाद आरोपियों ने सरिता उपाध्याय के चार सोने के तार की बालियां (करीब आधा ग्राम), एक खोटा मंगलसूत्र, दो सोने के टॉप्स (करीब चार ग्राम), नाक की सोने की बाली (करीब आधा ग्राम), 30 ग्राम वजनी चांदी की पायजेब की एक जोड़ी और दो खोटी चूड़ियां लूट लीं।

इसके अलावा अनिल उपाध्याय की जेब से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, पर्स, 20 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की फोटोकॉपी और एटीएम कार्ड भी छीन लिए। आरोपियों ने धमकी दी कि उनके पास चाकू है और यदि घटना की जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। दो आरोपी उनकी मोटरसाइकिल भी ले गए और जाते-जाते कहा कि बाइक आगे पुलिया के नीचे मिल जाएगी।

पेट्रोल पंप पहुंचे, अगले दिन दर्ज कराई रिपोर्ट

घटना के बाद घायल दंपति पैदल नजदीकी पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां कर्मचारियों के मोबाइल से डायल-100 पर सूचना दी गई। पुलिस दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गई। घटना से सहमे दंपति ने अगले दिन सुबह परिजनों को जानकारी देने के बाद सालाखेड़ी पुलिस चौकी पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट में अनिल उपाध्याय ने बताया था कि सभी आरोपी 20 से 30 वर्ष की उम्र के थे। उनमें एक ठिगने कद का मोटा युवक टी-शर्ट पहने था, दूसरा लंबा था तथा दो आरोपियों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि सामने आने पर वह आरोपियों की पहचान कर सकते हैं।

[also_read ids="5859" title="ये भी पढ़ें"]

मुखबिर की सूचना से गिरफ्तारी, घरों से मिला लूटा गया सामान

सालाखेड़ी चौकी प्रभारी मुकेश यादव ने 23 जुलाई 2024 को मुखबिर की सूचना पर सबसे पहले आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर राकेश पिता रामचन्द्र चन्द्रवंशी (24), विकास उर्फ विक्की पिता कैलाश चौहान (22), दिलीप पिता देवी सिंह परमार (27), संजय पिता कैलाश चौहान (24), वीरेन्द्र पिता राधेश्याम परमार (24), रवि पिता शान्तिलाल परमार (24) तथा विकम पिता बाबूलाल बोडाना (30) को गिरफ्तार किया। सभी ग्राम कल्याणपुरा, थाना भाटपचलाना, जिला उज्जैन के निवासी हैं।

पूछताछ के आधार पर आरोपियों के घरों से दंपति से लूटा गया सामान बरामद किया गया। जेल में कराई गई पहचान परेड में फरियादी अनिल उपाध्याय ने सभी आरोपियों की पहचान की। वहीं, अनिल और सरिता ने बरामद आभूषणों व अन्य सामान को अपना लूटा हुआ माल बताया। न्यायालय में गवाही के दौरान भी दोनों ने आरोपियों की पहचान डकैती करने वालों के रूप में की।

[also_read ids="5854" title="ये भी पढ़ें"]

जुर्माने से मिलेगा एक लाख रुपए प्रतिकर

पुलिस जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने सभी सात आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास और 40-40 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपए पीड़ित दंपति अनिल और सरिता उपाध्याय को प्रतिकर के रूप में देने का आदेश भी दिया।

जमानत पर थे, सजा के बाद फिर भेजे गए जेल

प्रकरण के दौरान आरोपी राकेश 24 जुलाई 2024 से 23 नवंबर 2024 तक, विकास उर्फ विक्की, दिलीप और संजय 25 जुलाई 2024 से 22 नवंबर 2024 तक, वीरेन्द्र 25 जुलाई 2024 से 21 नवंबर 2024 तक, रवि 25 जुलाई 2024 से 26 नवंबर 2024 तक तथा विकम 25 जुलाई 2024 से 13 नवंबर 2024 तक जेल में रहे थे। बाद में सभी जमानत पर रिहा हो गए थे। अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद सभी दोषियों को पुनः जेल भेज दिया गया। मामले में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने की।

]]>
Mon, 03 Aug 2026 23:39:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
12 साल पुराने यास्मीन शेरानी शूटआउट केस में बड़ा फैसला ! फायरिंग करने वाले वैभव बैरागी और साथी चंदन शर्मा को 10&10 साल की सजा, दो आरोपी बरी https://acntimes.com/yasmin-sherani-firing-case-verdict-ratlam https://acntimes.com/yasmin-sherani-firing-case-verdict-ratlam 2014 में नगर निगम परिसर के बाहर कांग्रेस नेत्री पर हुई थी जानलेवा फायरिंग, बेटे शाहिर शैरानी हत्याकांड में सजा दिलाने के शक में रची गई थी साजिश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । करीब 12 वर्ष पहले कांग्रेस नेत्री एवं तत्कालीन पार्षद यास्मीन शेरानी पर दिनदहाड़े हुई जानलेवा फायरिंग के बहुचर्चित मामले में शनिवार को जिला न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया। फैसला सप्तम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने सुनाया। न्यायालय ने मुख्य आरोपी वैभव बैरागी और उसके सहयोगी चंदन शर्मा को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास जबकि तरुण सांकला को आर्म्स एक्ट में तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। मामले में अनुराग लोखंडे और हरिओम मारू को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

अभियोजन के अनुसार 27 सितंबर 2014 को दोपहर करीब 12:45 बजे तत्कालीन कांग्रेस पार्षद यास्मीन शेरानी नगर निगम कार्यालय से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे एक हमलावर ने उन पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से शैरानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। फायरिंग के तुरंत बाद आरोपी निगम परिसर से बाहर भागा, जहां उसका साथी पहले से मोटरसाइकिल स्टार्ट कर इंतजार कर रहा था। दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

11 माह की जांच के बाद हुआ था खुलासा

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लगभग 11 माह तक चली विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हमले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी वैभव पिता ओमदास बैरागी को उज्जैन से जबकि, चंदन पिता महेश शर्मा, तरुण पिता संजय सांकला, अनुराग लोखंडे और हरिओम मारू को रतलाम में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध जिला न्यायालय में चालान पेश किया था। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को तत्कालीन आईजी वी. मधुकुमार ने 30 हजार रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की थी।

[also_read ids="5868" title="ये भी पढ़ें"]

अदालत ने किसे कितनी सजा सुनाई

अदालत ने फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी वैभव बैरागी को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत 10 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 10 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। इसके अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 27(1) के तहत 7 वर्ष का सश्रम कारावास और 10 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर क्रमशः 6 माह और 3 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

सह-आरोपी चंदन शर्मा को धारा 307 सहपठित धारा 34 के तहत 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड जमा नहीं करने पर उसे 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

वहीं तरुण सांकला को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत 3 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी गई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर 2 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

अदालत ने मामले में आरोपी बनाए गए अनुराग लोखंडे और हरिओम मारू के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर उन्हें दोषमुक्त कर दिया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक सौरभ सक्सेना ने तथा लोखंडे एवं एडवोकेट राकेश शर्मा ने की।

शाहीर की हत्या से जुड़ा था हमले का मकसद

अभियोजन के अनुसार इस हमले की पृष्ठभूमि वर्ष 2013 के शहीर पिता दबीर शेरानी हत्याकांड से जुड़ी थी। 15 अप्रैल 2013 को जावरा रोड स्थित एसएसआईटी कॉलेज के पास बीकॉम के छात्र शाहिर शैरानी (18) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वैभव बैरागी भी आरोपी था।

पुलिस जांच में सामने आया कि वैभव को संदेह था कि यास्मीन शेरानी शहीर हत्याकांड में उसे सजा दिलाने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही हैं। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने साथी चंदन शर्मा के साथ मिलकर शेरानी की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत वैभव ने फायरिंग की थी, जबकि चंदन मोटरसाइकिल लेकर मौके पर इंतजार करता रहा और वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे।

[also_read ids="5865" title="ये भी पढ़ें"]

हमले के बाद हुआ था कपिल राठौड़ हत्याकांड, लगा था कर्फ्यू

रतलाम बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा ने बताया कि हमलावरों ने यास्मीन शेरानी पर दो गोलियां चलाई थीं। इसमें से एक गोली उनके गले (गर्दन) पर लगी थी। उन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत इंदौर रैफर कर दिया गया था जहां उनका इलाज बॉम्बे हॉस्पिटल में चला था। शर्मा के अनुसार इस गोलीकांड के ठीक दो घंटे बाद (दोपहर लगभग 2:20 बजे) शहर के रोडवेज बस स्टैंड इलाके में कपिल राठौड़ हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद पूरे शहर में सांप्रदायिक तनाव भड़क गया और प्रशासन को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाना पड़ा था।

उज्जैन में बना लिया था ठिकाना

जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि वैभव बैरागी ने दूसरे समाज की युवती से प्रेम विवाह किया था। शाहिर हत्याकांड में नाम आने और अन्य परिस्थितियों के चलते वह रतलाम में नहीं रहना चाहता था, इसलिए उसने अपना ठिकाना उज्जैन में बना लिया था।

[also_read ids="5861" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 31 Jul 2026 23:56:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का 'समरसता संकल्प अभियान' शुरू, 650 दीपों से आज होगा आगाज https://acntimes.com/bjp-samrasta-sankalp-abhiyan-ratlam https://acntimes.com/bjp-samrasta-sankalp-abhiyan-ratlam जिला कार्यशाला में बनी छह माह की रणनीति, मंडल स्तर की टोलियों को सक्रिय करने के निर्देश; 29 जुलाई को संत रविदास चौक पर दीपोत्सव

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी ने जिले में छह माह तक चलने वाले 'समरसता संकल्प अभियान' का शंखनाद कर दिया है। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती को सामाजिक समरसता के संदेश के साथ इसकी शुरुआत 29 जुलाई को संत रविदास चौक पर 650 दीप प्रज्ज्वलित कर की जाएगी। अभियान के तहत 20 फरवरी तक जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

समरसता संकल्प अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित उजाला पैलेस में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की जिला टोली के संयोजक एवं जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, सह-संयोजक प्रहलाद राठौर, प्रदीप चौधरी, प्रताप सिंह तथा रमेश मालवीय मंचासीन रहे। अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विस्तार से मंथन किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि संत रविदास का समरसता, समानता और सामाजिक एकता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान करते हुए मंडल स्तर पर गठित टोलियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए।

650वीं जयंती पर 650 दीपों का दीपोत्सव

कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने बताया कि अभियान के पहले आयोजन के रूप में 29 जुलाई की शाम 7 बजे संत रविदास चौक पर दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 650 दीपक प्रज्ज्वलित कर संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती को समर्पित श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

[also_read ids="5862,5861" title="ये भी पढ़ें"]

जिम्मेदारियों का किया निर्धारण

कार्यशाला में अभियान की सफलता के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई और विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया गया। इस दौरान पार्टी के जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा मंडल अभियान समिति के सदस्य मौजूद रहे।

]]>
Wed, 29 Jul 2026 09:44:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
गीता से लेकर गुड गवर्नेंस तक... जानिए रतलाम के नए कलेक्टर अजय कटेसरिया की सोच और कार्यशैली के बार में https://acntimes.com/ias-ajay-katesaria-ratlam-collector-profile https://acntimes.com/ias-ajay-katesaria-ratlam-collector-profile बिजनेस छोड़कर बने IAS, मोबाइल से दूरी, अनुशासन, सही संगत और ज्ञान को मानते हैं सफलता का आधार; खाना बनाने और आम लोगों के बीच रहने का भी है शौक

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले में नए कलेक्टर के रूप में ऐसे आईएएस अधिकारी की पदस्थापना हुई है, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासक के रूप में नहीं, बल्कि अनुशासित जीवनशैली, सरल स्वभाव और स्पष्ट सोच वाले अधिकारी के रूप में भी रही है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजय कटेसरिया के लिए प्रशासन में सबसे महत्वपूर्ण है ईमानदारी से काम करना है, तो जीवन में सफलता का आधार सही ज्ञान, अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति है। श्रीमद्भगवद्गीता को आदर्श मानने वाले कटेसरिया युवाओं को भी इसे पढ़ने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि यदि पूरी गीता पढ़ना संभव न हो तो बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' के 72 से 74वें एपिसोड भी जीवन की दिशा तय करने में मददगार हो सकते हैं।

झारखंड के धनबाद के झरिया के मूलनिवासी कटेसरिया का जीवन संघर्षों से होकर गुजरा है। एक व्यवसायिक परिवार में जन्मे अजय कटेसरिया की प्रारंभिक शिक्षा झरिया के ही लिटिल फ्लावर स्कूल में हुई। हायर सेकंडरी भी धनबाद से ही की जबकि स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय में हुई। पिता के असमय निधन के बाद उन्हें पारिवारिक कारोबार संभालना पड़ा। आईएएस बनने की कोई पूर्व योजना नहीं थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क, विशेषकर बोकारो के तत्कालीन डीआईजी अनुराग गुप्ता से मिली प्रेरणा ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। बाद में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफल भी हो गए।

काम से समझौता नहीं, सार्वजनिक जवाबदेही सबसे बड़ी जिम्मेदारी

कटेसरिया का मानना है कि काम हर क्षेत्र में करना पड़ता है, लेकिन आईएएस अधिकारी बनने के बाद हर निर्णय सार्वजनिक निगरानी में होता है। मीडिया, कानून और आम जनता की अपेक्षाओं के बीच पारदर्शी तरीके से काम करना ही प्रशासन की सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए वे काम को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात करते हैं।

[also_read ids="5847" title="ये भी पढ़ें"]

युवाओं के लिए विजन : गीता पढ़ो, मोबाइल कम चलाओ, सही लोगों के साथ रहो

एक साक्षात्कार के मुताबिक युवाओं के लिए उनका संदेश स्पष्ट है। उनका मानना है कि आज की सबसे बड़ी चुनौती स्मार्टफोन नहीं, बल्कि उससे घटता ध्यान (अटेंशन स्पैन) है। वे स्वयं भी प्रतिदिन कुछ समय मोबाइल से दूर रहने का प्रयास करते हैं। उनका कहना है कि इंटरनेट पर ज्ञान बहुत है, लेकिन सही और गलत जानकारी की पहचान करना सबसे जरूरी है। यही कारण है कि वे युवाओं को फालतू जानकारी से बचने, गंभीर लोगों की संगत चुनने और गीता जैसे ग्रंथों से जीवन की दिशा लेने की सलाह देते हैं।

UPSC ही सब कुछ नहीं

कटेसरिया प्रतियोगी परीक्षाओं को जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं मानते। उनका कहना है कि उनके कई साथी यूपीएससी में सफल नहीं हुए, लेकिन बाद में न्यायपालिका, व्यवसाय, राजनीति और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उनके अनुसार ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता और मेहनत का लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य मिलता है।

[also_read ids="5848" title="ये भी पढ़ें"]

नई शिक्षा नीति और बच्चों की शिक्षा में विशेष रुचि

कटेसरिया की रुचि केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है। महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ रहते हुए उनकी रुचि का क्षेत्र नई शिक्षा नीति के तहत प्रारंभिक बाल शिक्षा (अर्ली चाइल्ड एजुकेशन) के लिए अध्ययन सामग्री और मॉडल विकसित करना रहा। यानी उनकी इस रुचि और प्राथमिकता का लाभ रतलाम में भी शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में मिले।

कटेसरिया यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए बनी समिति में भी शामिल रहे। वे समिति में सेक्रेटरी के तौर में शामिल रहे।

सादगी उनकी पहचान

राजधानी सूत्रों की मानें तो कटेसरिया कम प्रोटोकॉल पसंद करने वाला अधिकारी हैं। उन्हें परिवार के साथ सामान्य लोगों की तरह बाइक से घूमना, स्थानीय बाजारों में जाना और स्ट्रीट फूड का आनंद लेना पसंद हैं। उन्हें खाना बनाने का भी शौक है। बताया जाता है कि सतना में जिला कलेक्टर रहने के दौरान भी वे सप्ताह में एक दिन स्वयं भोजन बनाने का प्रयास करते थे।

संगीत में उनकी पसंद भी काफी व्यापक है। शास्त्रीय संगीत से लेकर रॉक, जैज़, हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी गीत तक उनकी पसंद में शामिल हैं। हालांकि व्यस्त प्रशासनिक जीवन के कारण अब इसके लिए पहले जैसा समय नहीं मिल पाता।

[also_read ids="5853" title="ये भी पढ़ें"]

छोटे शहरों के युवाओं पर भरोसा

कटेसरिया स्वयं छोटे शहर से निकलकर देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा तक पहुंचे हैं। उनका मानना है कि छोटे शहरों के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल आत्मविश्वास, मेहनत और बड़े सपने देखने की है। वे युवाओं से अपने शहर की सीमाओं से बाहर निकलकर दुनिया को देखने और नए अवसरों का लाभ उठाने के पैरोकार हैं। उनका विश्वास है कि कठिन परिस्थितियां ही व्यक्ति को मजबूत बनाती हैं और छोटे शहरों के युवाओं में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की पूरी क्षमता होती है।

[also_read ids="5861" title="ये भी पढ़ें"]

IAS अजय कटेसरिया : एक नजर में

  • पूरा नाम : अजय कटेसरिया
  • मूल निवास : झरिया, धनबाद (झारखंड)
  • पारिवारिक पृष्ठभूमि : व्यवसायिक (बिजनेस फैमिली)।
  • स्कूली शिक्षा : धनबाद।
  • उच्च शिक्षा : दिल्ली यूनिवर्सिटी।
  • IAS बनने की प्रेरणा : तत्कालीन बोकारो डीआईजी अनुराग गुप्ता से।
  • UPSC में सफलता : पहले ही प्रयास में चयन।
  • वैवाहिक स्थिति : अंतर्जातीय प्रेम विवाह।
  • परिवार : पत्नी और एक बेटी।
  • जीवन दर्शन : काम को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देने में विश्वास।
  • युवाओं को सलाह : श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ें या बी.आर. चोपड़ा की महाभारत के 72-74वें एपिसोड देखें।
  • मोबाइल को लेकर सोच : रोज कुछ समय मोबाइल से दूर रहने की कोशिश करते हैं।
  • सफलता का मंत्र : सही संगत चुनें और भ्रामक ज्ञान से बचें।
  • UPSC पर राय : यह जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, सफलता के कई रास्ते हैं।
  • टीवी देखने की आदत : बहुत कम टीवी देखते हैं।
  • पसंदीदा टीवी धारावाहिक : महाभारत और चंद्रकांता।
  • देखी हुई वेब सीरीज : द रिंग्स ऑफ पावर और कोटा फैक्ट्री।
  • संगीत में पसंद : शास्त्रीय, रॉक, जैज़, हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी संगीत।
  • क्या मिस करते हैं : संगीत को
  • पसंदीदा अभिनेता : रणवीर सिंह।
  • पसंदीदा अभिनेत्री : कोई नहीं।
  • पसंदीदा खानपान : धनबाद का स्ट्रीट फूड, चाट और गुपचुप।
  • धनबाद की पसंदीदा चाट : बैंक मोड़ की राजेंद्र चाट।
  • पसंदीदा रेस्टोरेंट : खालसा और अपना ढाबा।
  • पसंदीदा डिश : पनीर बटर मसाला और तड़का दाल।
  • खास शौक : सप्ताह में एक दिन डिनर बनाना, परिवार के साथ बाइक पर घूमना और स्ट्रीट फूड का आनंद लेना।

कहां-कहां पदस्थ रहे

  • असिस्टेंट कलेक्टर, होशंगाबाद।
  • एसडीओ (राजस्व), मुरैना।
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, टीकमगढ़।
  • सचिवालय, भोपाल में राजस्व विभाग।
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अशोकनगर।
  • कलेक्टर, सतना।
  • सचिवालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, भोपाल।
  • नई पोस्टिंग- कलेक्टर, रतलाम।
]]>
Wed, 29 Jul 2026 02:53:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
SPअमित कुमार की दो&टूक : लंबित प्रकरण लटकाएं नहीं, चोरी के मामलों का जल्द करें खुलासा https://acntimes.com/tal-police-station-inspection-amit-kumar https://acntimes.com/tal-police-station-inspection-amit-kumar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । थाना ताल के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधों की विवेचना में लापरवाही और लंबित प्रकरणों में अनावश्यक देरी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को समय-सीमा में निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच पूरी करने, चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा करने, आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने और तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाने की कार्यप्रणाली, मालखाने की व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा भी की गई।

निरीक्षण की शुरुआत थाना मालखाने से हुई, जहां पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न प्रकरणों से संबंधित जब्त सामग्री और अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड के रखरखाव, मालखाने की व्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि जब्त सामग्री का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जा सके। वार्षिक निरीक्षण के दौरान आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर, थाना प्रभारी स्वराज डाबी सहित थाना ताल का पुलिस बल मौजूद रहा।

हर लंबित प्रकरण की ली जानकारी

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना ताल में दर्ज लंबित अपराध, मर्ग और आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं से प्रत्येक मामले की प्रगति की जानकारी लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि विवेचना में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और उपलब्ध साक्ष्यों के साथ तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर जांच को मजबूत बनाया जाए।

[also_read ids="5859" title="ये भी पढ़ें"]

बैठक में तय की अपराध नियंत्रण की रणनीति

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना ताल में पदस्थ अनुसंधानकर्ता अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक भी ली। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराधों की वर्तमान स्थिति और पुलिसिंग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराध होने के बाद कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय अपराधों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही घटित अपराधों की शीघ्र पतारसी और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में मुखबिर तंत्र को अधिक सक्रिय रखने तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने पर जोर दिया।

चोरी के मामलों में त्वरित खुलासे पर जोर

एसपी ने थाना क्षेत्र में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में आरोपियों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी और चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में दर्ज लंबित संपत्ति संबंधी मामलों की भी समीक्षा कर जल्द खुलासा करने और फरार आरोपियों की पतारसी तेज करने को कहा।

आदतन अपराधियों पर रहेगी कड़ी नजर

बैठक में अमित कुमार ने क्षेत्र में सक्रिय आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बार-बार अपराधों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों का अद्यतन रिकॉर्ड रखा जाए और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

[also_read ids="5856" title="ये भी पढ़ें"]

जनता से बेहतर समन्वय पर भी दिया जोर

एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि प्रभावी पुलिसिंग केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण भी प्राथमिकता में रखा जाए। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास को पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए संवेदनशील और जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।

]]>
Tue, 28 Jul 2026 23:15:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का किया सम्मान, नए सदस्य दम्पत्तियों का हुआ अभिनंदन https://acntimes.com/kanyakubj-brahman-samaj-samman-samaroh-ratlam https://acntimes.com/kanyakubj-brahman-samaj-samman-samaroh-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री परशुराम कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा समाज के प्रतिभावन विद्यार्थियों और 70 वर्ष व इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इस मौके पर समाज के नए सदस्य दंपतियों का स्वागत-अभिनंदन भी किया गया। अतिथियों ने समाजजन से संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की शक्ति के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

सम्मान समारोह श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में आयोजित हुआ। अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अवधेश अवस्थी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका अवस्थी, सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, कौशल्या त्रिवेदी एवं शालिनी शुक्ला रहे। अध्यक्षता सतीश वाजपेयी ने की। समारोह का शुभारंभ राजश्री दुबे द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और फाल्गुनी दुबे के स्वागत गीत से हुआ। अध्यक्षता कर रहे सतीश वाजपेयी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ और शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया। समाज के अध्यक्ष कौशल किशोर द्विवेदी ने आयोजन की भूमिका बताई और संगठन को और अधिक शसक्त बनने पर जोर दिया।

ये प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

आयोजन में सम्मानित होने वाले प्रतिभावन विद्यार्थियों में आरव अग्निहोत्री, संजय अग्निहोत्री, मुदित पाठक, अलख अग्निहोत्री, आराध्या वाजपेयी, अक्षत वाजपेयी, फाल्गुनी दुबे, जोषवी दुबे, जीविका शुक्ला, प्रखर शर्मा, अनवी शुक्ला, राघव मिश्रा, शिया तिवारी, उत्कर्ष तिवारी तथा वरिष्ठजन में अजय अग्निहोत्री, सतीषचंद्र अग्निहोत्री, रमेशचंद्र शुक्ला, महेशचंद्र तिवारी, किरण अग्निहोत्री, मधुरलता अवस्थी, विमला शुक्ला, मीना अग्निहोत्री शामिल हैं। समाज के संगठन में शामिल हुए नए सदस्य दम्पतियों का भी स्वागत किया गया। सभी को शाल-श्रीफल एवं स्मृतिचिह्न प्रदान किया गया।

इन्होंने संबोधित किया

कार्यक्रम को अतिथि डॉ. अवधेश अवस्थी, प्रदीप उपाध्याय, कौशल्या त्रिवेदी, समाज की महिला इकाई अध्यक्ष रक्षा मिश्रा, शालिनी शुक्ला, संजयराज दुबे, सुभाष शर्मा आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने समाज की एकता पर बल दिया और हर आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की। संचालन डॉ. मुनीन्द्र दुबे एवं रामचंद्र पाठक ने किया। आभार पूर्णिमा तिवारी ने माना।

]]>
Tue, 28 Jul 2026 21:54:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार के प्रथम मिलन समारोह में रितेश मांडोत फिर बने अध्यक्ष https://acntimes.com/jain-social-group-sanskar-parivar-first-meeting https://acntimes.com/jain-social-group-sanskar-parivar-first-meeting एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार के सत्र 2026-27 का प्रथम मिलन समारोह रविवार को संपन्न हुआ। आयोजन खेतलपुर स्थित श्री हिमतारा (गोशाला के सामने) में उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सदस्य दंपत्तियों द्वारा गोशाला पहुंचकर गोसेवा करने से हुई। 

मिलन समारोह में सर्वसम्मति से रीतेश मांडोत को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में नवीन गांधी को उपाध्यक्ष, आशीष छाजेड़ को सचिव, नीलेश मुरार को सहसचिव, आशीष राणावत को कोषाध्यक्ष तथा संदेश कटकानी को सह-कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोज गुगलिया, नीलेश मूणत, मनीष मेहता, अतुल दख, राजेश बोराणा, दिनेश पटवा और यतींद्र लोढ़ा को शामिल किया गया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान भी किया गया।

सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्य दंपत्तियों आशीष-तृप्ति डांगी, महावीर-ऋतु कटारिया, अजय-सविता पितलिया तथा गौरव-अर्चिता जैन का पुष्पमाला और स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने नवसदस्यों का अभिनंदन करते हुए उनसे संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

संगठनात्मक एकता को मजबूत करने पर जोर

समारोह के दौरान सदस्यों के बीच परिचय, विचार-विमर्श, मनोरंजक गतिविधियों और आपसी संवाद के माध्यम से संगठनात्मक एकता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष रितेश मांडोत ने सभी सदस्यों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार समाजसेवा, संस्कारों के संवर्धन और पारिवारिक एकता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

]]>
Tue, 28 Jul 2026 12:34:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
जयपुर&उदयपुर तक नहीं मिली राहत, रतलाम जिला अस्पताल ने जटिल सर्जरी से युवक को फिर पैरों पर खड़ा किया https://acntimes.com/ratlam-district-hospital-complex-orthopedic-surgery https://acntimes.com/ratlam-district-hospital-complex-orthopedic-surgery सड़क हादसे के बाद गलत तरीके से जुड़ गई थी पैर की हड्डी, दूसरी सर्जरी कर डॉक्टरों ने लौटाई चलने की क्षमता

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सड़क दुर्घटना के बाद पैर की हड्डी गलत तरीके से जुड़ जाने से महीनों तक चलने-फिरने में असमर्थ रहे राजस्थान के एक युवक को आखिरकार रतलाम जिला चिकित्सालय में नई उम्मीद मिली। जिन परिस्थितियों में उसे आगे के इलाज के लिए जयपुर और उदयपुर जैसे बड़े चिकित्सा केंद्रों का विकल्प बताया गया था, उसी मरीज की जटिल अस्थि शल्य चिकित्सा रतलाम जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक कर उसे फिर से अपने पैरों पर खड़ा कर दिया।

सिविल सर्जन डॉ. ए. पी. सिंह ने बताया कि राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के ग्राम छायन बड़ी निवासी 24 वर्षीय गोरधन पिता नानजी अक्टूबर 2025 में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। हादसे में उनके पैर की हड्डी गंभीर रूप से टूट गई थी। प्रारंभिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बांसवाड़ा और एक निजी अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन हड्डी सही स्थिति में नहीं जुड़ सकी।

लगातार उपचार के बावजूद पैर की विकृति बढ़ती गई। हड्डी टेढ़ी जुड़ जाने से गोरधन का चलना-फिरना लगभग असंभव हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए उदयपुर अथवा जयपुर जाने की सलाह दी गई। करीब छह से सात माह तक परेशानी झेलने के बाद उन्हें रतलाम जिला चिकित्सालय में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत निनामा के बारे में जानकारी मिली और वे इलाज के लिए रतलाम पहुंचे।

[also_read ids="5817" title="ये भी पढ़ें"]

हड्डी गलत जुड़ने का मामला आया सामने

जांच के दौरान डॉ. भरत निनामा और डॉ. अभिनव जैन ने पाया कि पहले हुए ऑपरेशन के बाद हड्डी गलत एलाइनमेंट में जुड़ चुकी है। मरीज को दोबारा जटिल शल्य चिकित्सा की आवश्यकता थी। चिकित्सकों ने परिजनों को पूरी प्रक्रिया और संभावित जोखिमों से अवगत कराया। सहमति मिलने के बाद मई 2026 में री-करेक्टिव सर्जरी की गई। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. महेश मौर्य ने निभाई। इसके बाद करीब एक माह तक उपचार और पुनर्वास की प्रक्रिया चली। इलाज सफल रहा और गोरधन अब सामान्य रूप से चलने-फिरने लगे हैं।

डॉक्टर और स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया

गोरधन और उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रतलाम के चिकित्सकों और पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया। यह मामला जिला चिकित्सालय रतलाम में जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की उपलब्ध क्षमता और विशेषज्ञ चिकित्सकों की दक्षता का महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया है।

[also_read ids="5557" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 28 Jul 2026 00:34:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
सराफा व्यापारी गोलीकांड के आरोपी आदित्य सोमानी की जमानत याचिका खारिज, अदालत बोली& साजिश रचने के लिए घटनास्थल पर मौजूद होना जरूरी नहीं https://acntimes.com/ratlam-firing-conspiracy-bail-rejected https://acntimes.com/ratlam-firing-conspiracy-bail-rejected एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बहुचर्चित गोलीकांड एवं आपराधिक षड्यंत्र मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत ने आरोपी आदित्य सोमानी की प्रथम नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि आपराधिक षड्यंत्र (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) की स्थिति में आरोपी का घटनास्थल पर मौजूद होना आवश्यक नहीं है। केवल घटना के समय जेल में निरुद्ध होने के आधार पर उसकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

अभियोजन के अनुसार घटना 19 जून 2026 को दोपहर करीब दोपहर 3.16 बजे थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र में हुई थी। फरियादी कमल के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार मुंह बांधे दो अज्ञात युवक पहुंचे। उस समय फरियादी की पत्नी मनीषा सोनी ने खिड़की से बाहर देखा तो एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल से गोली चला दी। महिला समय रहते झुक गई, जिससे गोली खिड़की का कांच तोड़ते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

[also_read ids="5765" title="ये भी पढ़ें"]

40 लाख में सुपारी लेने का मामला

विवेचना के दौरान 20 जून 2026 को फरियादी द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सह-आरोपी विनीत उर्फ चुचु, भोला उर्फ मोनू, कन्हैयालाल उर्फ कान्हा, सिराज तथा अर्जुन को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम बयानों में आरोपियों ने खुलासा किया कि फरियादी कमल और आरोपी आदित्य पिता राजेश सोमानी निवासी सदर बाजार, बड़ी सरवन (रतलाम) के बीच करीब एक करोड़ रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि उक्त राशि निकलवाने के लिए 40 प्रतिशत कमीशन तय कर सह-आरोपी गोलू बाबा उर्फ योगेंद्र और वीनू शर्मा के साथ मिलकर फरियादी के परिवार पर गोलीबारी कराने की साजिश रची गई थी।

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 61(2) तथा आयुध अधिनियम की धारा 25 और 27 भी जोड़ दीं। इसके बाद 26 जून 2026 को आरोपी आदित्य सोमानी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

[also_read ids="5768" title="ये भी पढ़ें"]

बचाव पक्ष ने रखा यह पक्ष

आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने अदालत में तर्क दिया कि फरियादी के बेटे की शिकायत पर सरवन थाने में दर्ज एक अन्य मामले में आदित्य सोमानी 18 जून 2026 से ही न्यायिक अभिरक्षा में था। ऐसे में 19 जून को हुई गोलीबारी की घटना में उसकी प्रत्यक्ष या परोक्ष संलिप्तता संभव नहीं है। बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि पैसों के लेनदेन के विवाद से बचने के उद्देश्य से आरोपी के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कराया गया है।

शासन ने किया जमानत का विरोध

शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक विवेक उपाध्याय ने जमानत आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी पर गंभीर प्रकृति के अपराध के आरोप हैं। यदि उसे जमानत दी जाती है तो वह गवाहों को प्रभावित करने, डराने-धमकाने तथा साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर सकता है।

[also_read ids="5822" title="ये भी पढ़ें"]

अदालत की अहम टिप्पणी

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बचाव पक्ष के तर्कों को स्वीकार नहीं किया। न्यायालय ने कहा कि आरोपी पर आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप है और षड्यंत्र घटना से पहले तैयार किया जाता है। ऐसे मामलों में आरोपी का घटनास्थल पर व्यक्तिगत रूप से मौजूद होना आवश्यक नहीं होता। केवल घटना के समय जेल में निरुद्ध होने के आधार पर उसकी भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

अदालत ने मामले की गंभीरता, करोड़ों रुपए के लेनदेन से जुड़े विवाद तथा अपराध की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए आरोपी आदित्य सोमानी की प्रथम नियमित जमानत याचिका निरस्त कर दी।

[also_read ids="5497" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 26 Jul 2026 23:48:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम जिले में अब तक 11.17 इंच औसत बारिश, पिछले 24 घंटे में 0.32 इंच वर्षा दर्ज https://acntimes.com/ratlam-rainfall-update https://acntimes.com/ratlam-rainfall-update रावटी में सबसे अधिक 0.83 इंच बारिश, रतलाम शहर में 0.43 इंच पानी बरसा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले में औसतन 11.17 इंच वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 0.32 इंच वास्तविक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पिछले 24 घंटों में आलोट में 0.04 इंच, जावरा में 0.08 इंच, ताल में 0.08 इंच, पिपलोदा में 0.28 इंच, बाजना में 0.31 इंच, रतलाम में 0.43 इंच, रावटी में 0.83 इंच तथा सैलाना में 0.51 इंच वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सबसे अधिक वर्षा रावटी क्षेत्र में रिकॉर्ड हुई।

एक जून से अब तक के आंकड़ों के अनुसार आलोट में 12.56 इंच, जावरा में 12.05 इंच, ताल में 9.84 इंच, पिपलोदा में 13.98 इंच, बाजना में 6.97 इंच, रतलाम में 14.45 इंच, रावटी में 8.50 इंच तथा सैलाना में 10.98 इंच वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में अब तक सबसे अधिक वर्षा रतलाम क्षेत्र (14.45 इंच) में दर्ज की गई है, जबकि बाजना (6.97 इंच) में सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड हुई है।

[also_read ids="5848,5847" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 25 Jul 2026 13:19:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
मिलिए रतलाम के नए कलेक्टर अजय कटेसरिया से; तकनीक आधारित प्रशासन के समर्थक, लेकिन 40 एकड़ जमीन निजी लोगों के नाम करने को लेकर भी रहे चर्चा में https://acntimes.com/ajay-katesaria-ratlam-collector-profile https://acntimes.com/ajay-katesaria-ratlam-collector-profile एसीएन टाइम्स @ रतलाम। अब रतलाम जिले के कलेक्टर 2012 बैच के IAS अजय कटेसरिया होंगे। उनकी पहचान तकनीक आधारित सुशासन, पारदर्शी कार्यप्रणाली और प्रशासनिक अनुशासन को लेकर रही है। सतना में कलेक्टर के रूप में वे जनसुनवाई, राजस्व प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों को लेकर चर्चा में रहे। भोपाल में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) और मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) में संस्थागत सुधारों पर भी काम किया। प्रशासनिक सफर के दौरान उन पर सतना में 40 एकड़ सरकारी भूमि निजी लोगों के नाम करने के आरोप भी लगे जिसमें वे बरी हुए।

[follow_us]

मध्य प्रदेश शासन द्वारा शुक्रवार देर रात जारी आदेश के तहत रतलाम में पदस्थ IAS मिशा सिंह का तबादला शहडोल कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2012 बैच (रेगुलर रिक्रूट) के IAS अधिकारी अजय कटेसरिया को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। 11 अगस्त 1981 को जन्मे अजय कटेसरिया मूलतः झारखंड के धनबाद के निवासी हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया। 3 सितंबर 2012 को IAS के रूप में नियुक्ति के बाद से उन्होंने मध्य प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं। वित्तीय अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता और निर्णय लेने की क्षमता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएं मानी जाती हैं।

हालिया तबादले से पहले वे सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही उनके पास मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी था। इन दोनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के माध्यम से वे राज्य के प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में कार्य कर रहे थे।

[also_read ids="5847" title="ये भी पढ़ें"]

जनता के बीच 'पीपुल्स कलेक्टर' की बनी पहचान

अजय कटेसरिया को उनके कलेक्टर कार्यकाल के दौरान आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। प्रशासनिक हलकों में उनकी पहचान ऐसे अधिकारी के रूप में रही है, जिन्होंने जहां भी जिम्मेदारी संभाली, वहां पारदर्शिता, प्रक्रियागत सुधार, तकनीक आधारित प्रशासन और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी। सतना में उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत करने, लंबित शिकायतों के निराकरण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर विशेष जोर दिया।

विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस

सतना कलेक्टर रहते उन्होंने भूमि राजस्व संबंधी मामलों को व्यवस्थित करने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति देने का प्रयास किया। लंबे समय से लंबित जन-शिकायतों के त्वरित निराकरण पर उनका विशेष फोकस रहा, जिससे उन्हें आम लोगों के बीच एक सक्रिय और संवेदनशील प्रशासक के रूप में पहचान मिली।

कर्मचारी चयन बोर्ड में तकनीक और पारदर्शिता पर जोर

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) के निदेशक के रूप में अजय कटेसरिया को राज्य की सबसे संवेदनशील जिम्मेदारियों में से एक सौंपी गई। ESB में उनके कार्यकाल को ऐसे दौर के रूप में देखा जाता है, जिसमें तकनीकी निगरानी और प्रशासनिक जवाबदेही को अधिक महत्व मिला। उनके नेतृत्व में भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए। इनमें प्रमुख रूप से ये उपाय शामिल हैं-

  • परीक्षा प्रणाली में आधुनिक डिजिटल सुरक्षा उपायों का समावेश।
  • भर्ती कैलेंडर का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल।
  • परीक्षार्थियों के साथ संवाद की व्यवस्था को मजबूत करना।
  • भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास बहाल करने की दिशा में संस्थागत सुधार।

[also_read ids="5840" title="ये भी पढ़ें"]

योग्यता आधारित कार्य संस्कृति को किया मजबूत

18 दिसंबर 2024 से सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने राज्य शासन की मानव संसाधन नीति, प्रशासनिक प्रबंधन तथा विभिन्न सेवा संबंधी मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। GAD को शासन की रीढ़ माना जाता है और इस विभाग में उनकी जिम्मेदारी प्रशासनिक दक्षता, जवाबदेही और योग्यता आधारित कार्य संस्कृति को मजबूत करने की रही।

तकनीक आधारित सुशासन के समर्थक

अजय कटेसरिया उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जो प्रशासन में तकनीक के अधिकतम उपयोग के पक्षधर रहे हैं। उनकी कार्यशैली में ई-गवर्नेंस, डिजिटल प्रक्रियाएं, संस्थागत सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही प्रमुख तत्व रहे हैं। उनका मानना रहा है कि बेहतर तकनीकी व्यवस्था के माध्यम से प्रशासन को अधिक प्रभावी और नागरिकों के प्रति उत्तरदायी बनाया जा सकता है।

सरकारी जमीनों के हेर-फेर के लग चुके आरोप

IAS कटेसरिया के प्रशासनिक कार्यकाल के साथ एक विवाद भी जुड़ा रहा, जिसकी विभागीय जांच राज्य शासन स्तर पर हुई। उन पर आरोप लगा था कि फरवरी 2020 से दिसंबर 2021 के बीच सतना कलेक्टर रहते हुए उन्होंने शासकीय एवं नजूल की लगभग 40 एकड़ भूमि निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कराने संबंधी आदेश पारित किए। कुछ मामलों में अभिलेखों से "शासकीय" शब्द हटाने का आरोप भी लगा।

मामले की जांच रीवा संभाग के तत्कालीन आयुक्त अनिल सुचारी ने की थी। उनके जांच प्रतिवेदन के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत कटेसरिया को आरोप-पत्र (चार्जशीट) जारी कर जवाब मांगा था। कटेसरिया को हटाकर अनुराग वर्मा को सतना का कलेक्टर बनाया गया था। 

दोबारा खुली फाइल, स्पष्टीकरण दिया और हो गए बरी

इस मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब कटेसारिया ने आरोप-पत्र का जवाब प्रस्तुत किया। अपने जवाब में उन्होंने कहा कि भूमि को निजी घोषित करने की प्रक्रिया वरिष्ठ न्यायालयों के आदेशों पर आधारित थी, जिसका उन्होंने पालन किया। उनके आदेश केवल तकनीकी त्रुटियों को दूर करने के लिए थे। कटेसरिया ने तत्कालीन रीवा कमिश्नर द्वारा भेजी गई चार्जशीट को "दुर्भावनापूर्ण" और तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने वाली बताया।

अतः GAD ने नियमानुसार पुनः रीवा संभागायुक्त से राय मांगी। इस बार राय कटेसरिया के पक्ष में आई और उनके स्पष्टीकरण को सही बताया गया। नई रिपोर्ट आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने 7 नवंबर, 2025 को अंतिम आदेश जारी किया जिसमें अजय कटेसारिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।

[also_read ids="5838" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 25 Jul 2026 04:54:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ, 1000 से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे https://acntimes.com/royal-college-plantation-fortnight https://acntimes.com/royal-college-plantation-fortnight एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सालाखेड़ी स्थित रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। पखवाड़े के दौरान महाविद्यालय परिसर में 1000 से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. महेश पालीवाल ने लाल चंदन का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया और परशुराम कल्याण बोर्ड के उज्जैन संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे भी मौजूद रहे।

कैंपस प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि इस वर्ष महाविद्यालय परिसर में छह प्रजातियों के आम, लीची, फालसे, लाल शहतूत, नाशपाती, अमेरिकन रेड जामफल, ताइवान पिंक जामफल, आंवला, हाइब्रिड जामुन, मैंगोस्टीन, आड़ू, बेलपत्र, बॉटल पाम, वाटर एप्पल, गोल्डन सीताफल, एप्पल बेर, भगवा अनार, फाइकस और हाइब्रिड चीकू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। संस्थान की 30 वर्षों की विकास यात्रा के दौरान परिसर में 2000 से अधिक फलदार और छायादार वृक्ष विकसित किए जा चुके हैं।

राजपुरोहित ने बताया कि ये पौधे 65 बीघा क्षेत्र में फैले कॉलेज परिसर की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाने के साथ गर्मी के मौसम में वातावरण को शीतल बनाए रखने और शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए परिसर को वायु एवं ध्वनि प्रदूषण मुक्त विकसित किया गया है। धूल नियंत्रण के लिए आवागमन के मार्गों पर आधुनिक पेवर ब्लॉक भी लगाए गए हैं।

[also_read ids="5842" title="ये भी पढ़ें"]

भव्वारे भी किए विकसित

महाविद्यालय परिसर में गुलाब, कमल और जरवेरा के आकर्षक उद्यानों के साथ सुंदर फव्वारे भी विकसित किए गए हैं। विभिन्न फ्रूट गार्डन में आम, चीकू, जामुन, जामफल, आंवला, एप्पल बेर, नींबू, मौसंबी, संतरा, बादाम, सीताफल, पपीता, केला, कटहल, अंजीर और शहतूत के सैकड़ों वृक्ष लगाए गए हैं। पथरीली और चट्टानी जमीन होने के बावजूद गड्ढे खोदकर उनमें मिट्टी भरकर इन पौधों को सफलतापूर्वक विकसित किया गया है।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. आर. के. अरोड़ा, डॉ. कल्पना पाटीदार, कपिल केरोल, जगदीश डुके सहित महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

[also_read ids="5840" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 24 Jul 2026 22:01:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
रेल की बोगी में मिली थी 'देवी'... 16 दिन बाद जब विदा हुई तो छलक पड़ीं आंखें, गोविंद काकानी खुद छोड़ने गए मातृछाया https://acntimes.com/devi-newborn-human-story-ratlam-sncu https://acntimes.com/devi-newborn-human-story-ratlam-sncu जिला अस्पताल की एस.एन.सी.यू. में मिली मां जैसी ममता, हर कोई उसे आखिरी बार गोद में लेना चाहता था; अब सेवा भारती मातृछाया शिशुगृह में मिलेगी नई पहचान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 4 जुलाई 2026... रेलवे की एक बोगी एक रोती हुई नवजात बच्ची। न कोई परिचित चेहरा, न किसी अपने का स्पर्श। उसे नहीं पता था कि जिंदगी उसे किस मोड़ पर लेकर आई है। जी.आर.पी. उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। एस.एन.सी.यू. (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती किया गया और लाड़ली लक्ष्मी को नाम मिला 'देवी'। डॉक्टरों ने इलाज किया, नर्सों ने मां की तरह दुलारा और कर्मचारियों ने उसे अपना मान लिया। इस तरह महज 16 ही दिन में वह पूरे वार्ड की धड़कन बन गई।

स्वस्थ होने पर देवी को सेवा भारती द्वारा संचालित मातृछाया शिशुगृह भेजा गया। उसकी इस विदाई ने अस्पताल के वार्ड में ऐसा माहौल कर दिया, मानो किसी घर की बेटी विदा हो रही हो। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थीं और हर कोई उसे अपनी गोद में लेने के लिए आतुर था।

विदाई की घड़ी आई तो एस.एन.सी.यू. के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक आर्य अपनी ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी अस्पताल से नहीं गए। वजह सिर्फ इतनी थी कि वे 'देवी' को विदा होते हुए देखना चाहते थे। उन्होंने उसे देर तक अपनी गोद में रखा, दुलार किया और फिर नए सफर के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इलाज करने वाले चिकित्सक की आंखों में उस समय केवल एक मरीज के स्वस्थ होने की संतुष्टि नहीं, बल्कि एक बेटी के उज्ज्वल भविष्य की चिंता और स्नेह भी साफ दिखाई दे रहा था। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर गया।

[also_read ids="5791" title="ये भी पढ़ें"]

शुरुआत से अंत तक 'देवी' के साथ खड़े रहे गोविंद काकानी

इस पूरी कहानी में जिला रोगी कल्याण समिति के सदस्य एवं समाजसेवी गोविंद काकानी की भूमिका मानवीय संवेदनाओं का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई। जब 'देवी' एस.एन.सी.यू. में भर्ती थी, तब वे लगातार उसकी सेहत और उपचार की जानकारी लेते रहे।

जब विदाई का समय आया तो गोविंद काकानी स्वयं को केवल दर्शक बनाकर नहीं रख सके। उन्होंने नवजात को किसी वाहन या कर्मचारी के भरोसे भेजने के बजाय खुद अपनी निगरानी में उसे गोद में लेकर सेवा भारती मातृछाया शिशुगृह तक पहुंचाया। यह केवल एक जिम्मेदारी निभाने का काम नहीं था, बल्कि उस नन्हीं बच्ची के प्रति अपनत्व और संवेदना का परिचय भी था।

सांसद का भी मिला स्नेह

सांसद अनीता सिंह चौहान भी पिछले दिनों देवी का हाल जानने एस.एन.सी.यू. पहुंची थीं। सांसद अनीता सिंह चौहान ने नवजात के स्वास्थ्य और उसकी समुचित देखभाल को लेकर अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। तब उन्हें देवी के उपचार की प्रगति से विस्तार से समाजसेवी काकानी द्वारा ही अवगत कराया गया था। स्वस्थ होने के बाद बच्ची को सेवा भारती मातृछाया शिशुगृह भेजे जाने की जानकारी भी सांसद को दी।

[also_read ids="5643" title="ये भी पढ़ें"]

चौबीसों घंटे की निगरानी

सिविल सर्जन डॉ. ए. पी. सिंह बताते हैं कि भर्ती होने के बाद लगभग एक पखवाड़े तक विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने देवी की चौबीसों घंटे निगरानी की। समर्पित उपचार, सतत देखभाल और स्नेह के बीच 'देवी' ने धीरे-धीरे जिंदगी की जंग जीत ली। उसका स्वास्थ्य पूरी तरह संतोषजनक होने के बाद मातृछाया शिशुगृह में प्रवेश के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अर्पित गुप्ता एवं शीतल सोलंकी (यशोदा) को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया।

मिली लावारिस, अब सुरक्षित हाथों में

'देवी' भले ही लावारिस मिली हो लेकिन अब सुरक्षित हाथों में है। पीछे छूट गई हैं वे गोदें, जिन्होंने उसे जीवन के पहले 16 दिनों में केवल दवाइयां ही नहीं, अपनापन भी दिया। जिला अस्पताल के एस.एन.सी.यू. में यह विदाई एक मरीज की छुट्टी भर नहीं थी, बल्कि उन रिश्तों की विदाई थी, जो खून से नहीं, संवेदनाओं से बने थे।

[also_read ids="4803" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 23 Jul 2026 01:52:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट में बोले विद्यार्थी& 'नशे से दूरी है जरूरी', वक्ता बोले& नशा सोच, स्वास्थ्य और परिवार तीनों को करता है कमजोर' https://acntimes.com/anti-drug-awareness-campaign-ysits-ratlam https://acntimes.com/anti-drug-awareness-campaign-ysits-ratlam विद्यार्थियों ने स्लोगन, पोस्टर और चित्रकला से दिया जनजागरण का संदेश, दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (वाईएसआईटीएस) में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने स्लोगन, पोस्टर और चित्रकला के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। इस मौके पर युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी दिलाया गया। 

महाविद्यालय के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि नशा मनुष्य की सोच, स्वास्थ्य और परिवार तीनों को कमजोर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शारीरिक व्यायाम और योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आत्मबल बढ़ाकर किसी भी प्रकार के नशे से आसानी से मुक्ति पाई जा सकती है।

डीन एकेडमिक प्रो. गोविन्द झंवर ने कहा कि नशीले पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों से युवाओं को बचाने के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को परिवार या समाज से छिपाने के बजाय समय रहते विशेषज्ञों से संपर्क करना चाहिए।

[also_read ids="5415,5357" title="ये भी पढ़ें"]

नशे से दूरी जैसे स्लोगन से दिया जनजागरूकता का संदेश

महाविद्यालय के सहसंचालक उमेश शर्मा एवं वरदान शर्मा ने विद्यार्थियों से खेल, पढ़ाई और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यही आदतें युवाओं को नशे से दूर रख सकती हैं। विद्यार्थियों ने "नशे से दूरी है जरूरी", "स्वस्थ युवा-सशक्त भारत", "नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो" और "नशा मुक्त युवा, सुरक्षित समाज" जैसे संदेशों वाली पट्टिकाएं लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया।

नशा मुक्त रहने और दूसरों को इससे बचाने की शपथ ली

अंत में प्रो. मीमांशा मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रो. अमीषा जोशी, प्रो. श्रुति शुक्ला, प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. डॉ. लालिमा व्यास सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

[also_read ids="5323,5313" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 22 Jul 2026 23:38:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रशासन की सख्ती ! बस स्टैंड चौड़ीकरण विवाद में तय की अफसरों की जवाबदेही, जर्जर दुकानों से जनहानि होने पर एसडीएम&सीएमओ होंगे जिम्मेदार https://acntimes.com/sailana-bus-stand-widening-dispute https://acntimes.com/sailana-bus-stand-widening-dispute एसीएन टाइम्स @ सैलाना । नगर के बहुचर्चित बस स्टैंड चौड़ीकरण मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। विभिन्न समाचार पत्रों में जर्जर दुकानों की स्थिति उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। कलेक्टर कार्यालय ने सैलाना एसडीएम और नगर परिषद सीएमओ को तत्काल मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि जर्जर दुकानों के कारण कोई जनहानि होती है तो उसकी सीधी जवाबदेही संबंधित एसडीएम और सीएमओ की होगी।

नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड चौड़ीकरण की योजना करीब 42 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई है। इसके तहत वर्ष 1983 में निर्मित 15 पुरानी दुकानों को हटाकर बस स्टैंड का विस्तार किया जाना है। योजना में प्रभावित दुकानदारों के लिए पीछे नई और अधिक सुविधाजनक दुकानें बनाकर उन्हें लागत मूल्य पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी शामिल है।

योजना के विरोध में कुछ दुकानदार हाईकोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को सभी प्रभावित दुकानदारों का पक्ष सुनने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने सभी दुकानदारों की व्यक्तिगत सुनवाई की और उन्हें बताया कि लगभग छह माह के भीतर नई दुकानें बनाकर लागत मूल्य पर उपलब्ध करा दी जाएंगी।

[also_read ids="5839" title="ये भी पढ़ें"]

कुछ दुकानदार सहमत, कुछ अब भी असहमत

सुनवाई के बाद कई दुकानदार योजना के पक्ष में आ गए और उन्होंने अपनी दुकानें खाली करने के साथ शटर तक हटा दिए। हालांकि, कुछ दुकानदार अब भी प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं। इसी बीच संबंधित शासकीय विभाग इन दुकानों को पहले ही जीर्ण-शीर्ण एवं असुरक्षित घोषित कर चुका है।

दुकान का छज्जा गिरने से बनी भयावह स्थिति

स्थिति की गंभीरता उस समय सामने आई जब 5 जुलाई को खाली पड़ी दुकानों में से एक का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगले दिन 6 जुलाई को यह घटना विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

[also_read ids="5836" title="ये भी पढ़ें"]

कार्यालय कलेक्टर (शहरी विकास), रतलाम द्वारा जारी पत्र में 6 जुलाई को प्रकाशित समाचारों का उल्लेख करते हुए सैलाना एसडीएम और नगर परिषद सीएमओ को जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में दोनों अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कर आवश्यक निर्णय लेने तथा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि न हो। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम और सीएमओ की मानी जाएगी।

संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई करेंगे

इधर, सैलाना एसडीएम सुनील जायसवाल ने बताया कि बस स्टैंड की दुकानों के संबंध में पत्र प्राप्त हो गया है। पत्र के निर्देशों के अनुरूप बुधवार को नगर परिषद सीएमओ के साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद स्थिति के अनुसार आगामी कार्रवाई और आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

]]>
Tue, 21 Jul 2026 23:53:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्टेशन रोड थाने पर एसपी का 'सर्जिकल स्ट्राइक', टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच; अपराधियों पर ढिलाई पड़ी भारी https://acntimes.com/station-road-police-action-ti-line-atach https://acntimes.com/station-road-police-action-ti-line-atach एसीएन टाइम्स @रतलाम । स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराधों का आखिरकार हिसाब-किताब शुरू हो गया है। शनि गली चाकूबाजी मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर होने के बाद एसपी अमित कुमार ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। उन्होंने टीआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया। कई अन्य पुलिसकर्मी भी जांच के घेरे में हैं।

एसपी अमित कुमार ने मामले की जांच एएसपी राकेश पंद्रो को जांच सौंपी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन, एएसआई देवेन्द्र सिंह सेंगर तथा तत्कालीन एफआरवी-112 में पदस्थ आरक्षक (वर्तमान प्रधान आरक्षक) भूपेन्द्र सिंह चौहान को लाइन अटैच किया है। कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं है। मामले में संबंधित बीट अधिकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। जांच पूरी होने के बाद उनके विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है।

10 मामलों का हिस्ट्रीशीटर खुला घूमता रहा, पुलिस बनी मूकदर्शक

10 जुलाई को शनि गली में हुई चाकूबाजी की घटना ने स्टेशन रोड पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपित बाबर फिरदोस खान पठान कोई सामान्य अपराधी नहीं, बल्कि उसके खिलाफ पहले से 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज थे और उसका नाम थाना स्टेशन रोड की गुंडा सूची में भी शामिल था। इसके बावजूद उस पर न तो प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और न ही उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

सबसे गंभीर तथ्य यह रहा कि घटना के दौरान एफआरवी मौके पर मौजूद थी, फिर भी आरोपित ने फरियादी अंकित भोई पर चाकू से हमला कर दिया। जांच में बीट अधिकारी, चीता पुलिस और एफआरवी स्टाफ की कार्यप्रणाली को भी संदेह के घेरे में माना गया है।

[also_read ids="5836" title="ये भी पढ़ें"]

अपराधियों के हौसले बुलंद, क्षेत्र में अपराधों की लगी झड़ी

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र लंबे समय से चाकूबाजी, रंगदारी, आगजनी और मारपीट जैसी घटनाओं से जूझ रहा है। ताजा मामले में हरमाला रोड स्थित लक्ष्मीनगर में पुरानी रंजिश के चलते गोलू उर्फ चिंटू सोलंकी ने निखिल चौरसिया के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपित ने घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया और दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

जेल से आरोपी बाबर का वीडियो वायरल होने की घटना से भी पुलिस और जेल प्रशासन की काफी किरकिरी हुई। इसे भी एसपी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने वीडियो वायरल होते ही जांच शुरू करवा दी थी। टीआई समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई की एक बड़ी वजह यह भी है।

[also_read ids="5835" title="ये भी पढ़ें"]

थाने का घेराव, फिर एसपी का एक्शन

लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर 15 जुलाई को महापौर सहित भाजपा नेताओं ने स्टेशन रोड थाने का घेराव कर थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाए थे। इसके बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हुई। शनिवार रात विशेष कॉम्बिंग गश्त चलाकर 37 स्थायी वारंट और 71 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाशों और जिलाबदर अपराधियों की भी सघन जांच की गई।

]]>
Mon, 20 Jul 2026 01:03:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
SP अमित कुमार की दो&टूक ! अपराधियों पर शिकंजा कसें, किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, अब हर मोर्चे पर दिखे परिणाम https://acntimes.com/sp-amit-kumar-crime-review-meeting-ratlam https://acntimes.com/sp-amit-kumar-crime-review-meeting-ratlam लंबित अपराधों से लेकर साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और मादक पदार्थों की तस्करी तक हर मोर्चे पर तय किए टारगेट, थाना प्रभारियों को स्पष्ट चेतावनी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध पर अंकुश हर हाल में दिखना चाहिए। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधियों पर अंकुश लगाएं और जनता के साथ संवाद मजबूत करें। एसपी अमित कुमार ने अधीनस्थ अमले को यह हिदायत जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों दिए।

एसपी शुक्रवार को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया गया कि लंबित मामलों में ढिलाई, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में सुस्ती और शिकायतों के निराकरण में लापरवाही अब स्वीकार नहीं होगी। सभी अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य सौंपे गए और परिणाम देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पिछली अपराध समीक्षा के निर्देशों के पालन की स्थिति का बिंदुवार परीक्षण भी किया। सभी थाना क्षेत्रों में दर्ज गंभीर अपराधों की विवेचना, लंबित अपराध, लंबित मर्ग और अपहृत नाबालिग बालिकाओं की दस्तियाबी की समीक्षा हुई। एसपी ने जिन थाना क्षेत्रों में अपराधों में वृद्धि दर्ज की गई, वहां कारण पूछे और सुधार की ठोस कार्ययोजना बनाकर तत्काल अमल करने की ताकीद की।

[also_read ids="5831" title="ये भी पढ़ें"]

इन मामलों की रही सबसे ज्यादा समीक्षा

बैठक में गंभीर संपत्ति संबंधी अपराध, लंबित एवं चिह्नित प्रकरण, आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध अभियान, ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम एवं अपहृत नाबालिगों की दस्तियाबी तथा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा की गई।

आगामी दिनों में चलाए जाने वाले अभियानों और अपराध नियंत्रण की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों को क्षेत्रवार लक्ष्य सौंपे गए तथा उनकी जवाबदेही भी तय की गई।

स्पष्ट आदेश, अब हर मोर्चे पर चाहिए परिणाम

  • लंबित अपराधों के निपटारे के लिए तत्काल विशेष टीमें गठित करें और तय समय-सीमा में परिणाम दें।
  • साइबर ठगी के हर मामले में तुरंत कार्रवाई करें, ठगी गई राशि तत्काल होल्ड कराएं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए नियमित सेमिनार आयोजित करें।
  • महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में बिना देरी वैधानिक कार्रवाई करें और जागरूकता अभियान तेज करें।
  • मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार पर लगातार अभियान चलाकर तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
  • सीएम हेल्पलाइन और अन्य शिकायतों का समय पर संतोषजनक निराकरण करें।
  • फरार और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर अधिकतम गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
  • आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखें तथा कठोर वैधानिक कार्रवाई करें।
  • सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करें। प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करें।

[also_read ids="5822" title="ये भी पढ़ें"]

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एएसपी (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल, एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर, डीएसपी आजाक अजय सारवान, डीएसपी यातायात आनंद स्वरूप सोनी, डीएसपी अनीशा जैन सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा एसपी कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

]]>
Thu, 16 Jul 2026 23:02:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
एक पेड़ मां नाम ! कलेक्टर मिशा सिंह और अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रोपे 100 पौधे, छायादार और पर्यावरणीय महत्व के पौधों से विकसित होगा गार्डन https://acntimes.com/ek-ped-maa-ke-naam-abhiyan-ratlam-collector-plantation https://acntimes.com/ek-ped-maa-ke-naam-abhiyan-ratlam-collector-plantation एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में 'एक पेड़ मां नाम' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कलेक्टर मिशा सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया। अपर कलेक्टर बृजेंद्र कुमार रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधे रोपे।

पौधारोपण के बाद कलेक्टर मिशा सिंह ने परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण स्थल को व्यवस्थित रूप से विकसित करते हुए इसे आकर्षक गार्डन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनके समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पौधों की देखभाल तथा परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि पौधारोपण अभियान का उद्देश्य दीर्घकालिक रूप से सफल हो सके।

[also_read ids="5806" title="ये भी पढ़ें"]

100 छायादार और पर्यावरण हितैषी पौधे रोपे

अभियान के दौरान परिसर में लगभग 100 छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। इनमें बादाम, शीशम, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं, जो भविष्य में परिसर की हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

[also_read ids="5810" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 15 Jul 2026 19:33:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
भील प्रदेश की मांग के लिए 15 जुलाई को राष्ट्रपति के नाम दिए जाएंगे ज्ञापन, MP के तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन https://acntimes.com/bhil-pradesh-memorandum-campaign-15-july https://acntimes.com/bhil-pradesh-memorandum-campaign-15-july एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भील प्रदेश राज्य की मांग को लेकर 15 जुलाई को मध्य प्रदेश के विभिन्न तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। अभियान के तहत आदिवासी समाज, सामाजिक संगठनों एवं भील प्रदेश समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनआंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

जारी पोस्टर के अनुसार यह ज्ञापन अभियान महामहिम राष्ट्रपति के नाम आयोजित किया जा रहा है। इसमें भील प्रदेश को पृथक राज्य बनाए जाने की मांग के समर्थन में प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपे जाएंगे। पोस्टर में कहा गया है कि जल, जंगल, जमीन, संविधान और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए एकजुट होकर भील प्रदेश की मांग को बुलंद किया जाए। अभियान का नारा "जय जोहार", "जय आदिवासी" और "जय भील प्रदेश" रखा गया है।

कहां-कब, कौन देगा ज्ञापन

सैलाना : यहां सुबह 11 बजे ज्ञापन देने की जिम्मेदारी सुनील निनामा, विश्राम निनामा, रमेश खराड़ी, प्रकाश मईड़ा, ईश्वर डोडियार, बापू चरपोटा, सुरेंद्र डिंडोर, पवन दामा, नानालाल हारी, दिनेश मकवाना, दशरथ निनामा, सुनील मईड़ा, विकास मेरात, डूंगरसिंह डिंडोर, खातू डिंडोर को सौंपी गई है।

शिवगढ़ : यहां सुबह 11 बजे जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशूराम निनाम, विनीत भाबर, तुलसीराम डिंडोर, हेमू झोड़िया, कालू पारगी, मोतीलाल पारगी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

रावटी : यहां सुबह 11 बजे जालमसिंह भाबर, गौरीशंकर गरवाल, हिंदूसिंह मचार, मुकेश भूरिया, राजेंद्र मईड़ा, जतेंद्र डोडियार, कैलाश डामोर, लालसिंह भाबर को ज्ञापन दिलवाने की जिम्मेदारी दी गई है।

[also_read ids="5823" title="ये भी पढ़ें"]

बाजना : यहां सुबह 11 बजे शरद डोडियार, प्रभुलाल चारेल, वी. पी. सिंह हारी, आशीष मईड़ा, पूनमंचंद्र डामोर, मुनीराम डामोर, विजय डाबी, संजय सरपोट, कनीराम सिंघाड़ की उपस्थिति में ज्ञापन दिया जाएगा।

पिपलौदा : यहां सुबह 11 बजे ज्ञापन दिलवाने की जिम्मेदारी भारत डिंडोर, केशू मईड़ा, गोविंद पांडोर, शंकर कटारा, नारायण डिंडोर, अनिल देवड़ा, बंसीलाल भगोरा, कचरू डामोर तथा सुरेश लिम्बोद को सौंपी गई है।

जावरा : यहां सुबह 11 बजे डॉ. समरथ चारेल, राकेश मईड़ा, विनोद गंणावा, मुकेश भगोरा तथा दीपक मईड़ा ज्ञापन दिलवाएंगे।

रतलाम : यहां दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी चंदू मईड़ा, ज्ञानवीर डामोर, दिनेश माल, कालू बारोड, मयूर मौर्य, अंशुल वसुनिया, सांवरिया निनामा, दीपक निनामा, कविता भगोरा, संगीता कटारा को ज्ञापन दिलवाने की जिम्मेदारी दी गई है।

बरत रहे पूरी एहतियात

15 जुलाई को होने वाले ज्ञापन और प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति न बने इसे लेकर कलेक्टर और एसपी ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए हैं। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा पूरी एहतियात बरती जा रही है। आवश्यकतानुसार पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

[also_read ids="5823" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 15 Jul 2026 00:37:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में प्रशासनिक फेरबदल : 15 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियां बदलीं, कलेक्टर ने जारी किया तबादला आदेश https://acntimes.com/ratlam-tehsildar-nayab-tehsildar-transfer-2026 https://acntimes.com/ratlam-tehsildar-nayab-tehsildar-transfer-2026 एसीएन टाइम्स @ रतलाम। कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्य सुधार और सुविधा की दृष्टि से तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश क्रमांक 436/स्थापना/2026, दिनांक 14 जुलाई 2026 के अनुसार कुल 15 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

इनकी बदली जिम्मेदारियां

  1. कुलभूषण शर्मा, तहसीलदार को सैलाना तहसील न्यायालय से न्यायालय तहसील (शहर) एवं पूर्वी भाग रतलाम (शहर) पदस्थ किया गया।
  2. मनीष जैन, प्रभारी तहसीलदार को बाजना तहसील न्यायालय से सैलाना तहसील न्यायालय एवं शिवगढ़ टप्पा न्यायालय भेजा गया।
  3. पंकज पवैया, तहसीलदार को आलोट तहसील न्यायालय से जावरा तहसील न्यायालय पदस्थ किया गया।
  4. वंदना किराड़े, तहसीलदार को रावटी तहसील न्यायालय से आलोट तहसील न्यायालय भेजा गया।
  5. देवेंद्र कुमार दानगढ़, नायब तहसीलदार को पिपलौदा तहसील न्यायालय से बाजना तहसील न्यायालय पदस्थ किया गया।
  6. स्नेहलता चौहान, प्रभारी तहसीलदार को खरगोन से स्थानांतरित होकर उपस्थित दर्ज की गई है। इन्हें रावटी तहसील की जिम्मेदारी दी गई है।
  7. महेन्द्रसिंह डांगी, प्रभारी तहसीलदार को खरगोन से स्थानांतरित होकर उपस्थिति दर्ज की गई और नामली टप्पा न्यायालय में पदस्थ किया गया।
  8. पिंकी साठे, नायब तहसीलदार को रतलाम शहर पूर्वी भाग न्यायालय से पिपलौदा तहसील न्यायालय भेजा गया।
  9. आशीष उपाध्याय, नायब तहसीलदार को नामली टप्पा न्यायालय से रतलाम (शहर) पूर्वी भाग न्यायालय में पदस्थ किया गया।
  10. श्रद्धा त्रिवेदी, नायब तहसीलदार को कालूखेड़ा टप्पा न्यायालय से बड़ावदा टप्पा न्यायालय में नवीन पदस्थापना आदेशानुसार दायित्व दिया गया।
  11. भगवानसिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार को बड़ावदा टप्पा न्यायालय से ढोढर टप्पा न्यायालय पदस्थ किया गया।
  12. प्राची गायकवाड़, नायब तहसीलदार को रतलाम ग्रामीण के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के स्थान पर कालूखेड़ा टप्पा न्यायालय भेजा गया।
  13. मेहमूद अली शाह, प्रभारी नायब तहसीलदार को नजूल रतलाम से मुंदड़ी टप्पा न्यायालय में पदस्थ किया गया।
  14. करमचद्र डोडियार, नायब तहसीलदार को पदोन्नत होने पर रतलाम ग्रामीण का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
  15. सुदेश कृणामें, नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति होने पर जावरा का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

अतिरिक्त व्यवस्था

आदेश के अनुसार प्रतिभा भाभर, न्यायालय तहसीलदार रतलाम ग्रामीण, अपने वर्तमान कार्य के साथ न्यायालय टप्पा बिलपांक, तहसील रतलाम (ग्रामीण) का कार्य भी संपादित करेंगी। इसी तरह प्रभारी नायब तहसीलदार महेन्द्र अटल शाह मुंदड़ी टप्पा न्यायालय के साथ ही रतलाम जिले के नजूल तथा भूसंसाधन प्रबंधन  का काम भी देखेंगे

[also_read ids="5589,5819" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 14 Jul 2026 16:52:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
नियुक्ति / मनोनयन : भाजपा में अरुण त्रिपाठी जिला एवं नीलेश बाफना व नीरज बरमेचा सह मीडिया प्रभारी बने https://acntimes.com/ratlam-appointment-of-bjp-media-In-charge https://acntimes.com/ratlam-appointment-of-bjp-media-In-charge एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारी की नियुक्ति की है। जिला मीडिया प्रभारी के रूप मे अरुण त्रिपाठी तथा जिला सहमीडिया प्रभारी के रूप मे नीलेश बाफना एवं नीरज बरमेचा को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेंमत खंडेलवाल, प्रदेश  मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी विवेक जोशी की सहमति से की गई है।

[also_read ids="5819" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 13 Jul 2026 22:27:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
अंतर प्रांतीय प्रशिक्षण : किसी भी संस्था की विश्वसनीयता वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शी कार्यशैली पर आधारित& चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/chetanya-kashyap-krida-bharati-inter-state-treasurer-training-ratlam https://acntimes.com/chetanya-kashyap-krida-bharati-inter-state-treasurer-training-ratlam रतलाम में सम्पन्न हुआ क्रीड़ा-भारती के कोषाध्यक्षों का अंतर प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग, विभिन्न राज्यों और प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण

एसीएम टाइम्स @ रतलाम । किसी भी संस्था की विश्वसनीयता उसके वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शी कार्यशैली पर आधारित होती है। कोषाध्यक्ष यदि पूरी प्रामाणिकता और पारदर्शिता के साथ दायित्व निभाए तो संगठन की कार्यक्षमता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का विश्वास और मनोबल भी मजबूत होता है। बदलते समय के अनुरूप संस्थागत कार्यों की सुदृढ़ता और प्रभावशीलता के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग आवश्यक है।

यह बात क्रीड़ा-भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने क्रीड़ा-भारती के अंतर प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर कही। रतलाम के वैशाली गार्डन में आयोजित क्रीड़ा-भारती की अंतर प्रांतीय बैठक के तहत कोषाध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का समापन राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। तीन सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग के दौरान क्रीड़ा-भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मिलिंद डांगे ने विभिन्न प्रांतों से आए कोषाध्यक्षों को वित्तीय प्रबंधन, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

[also_read ids="5821" title="ये भी पढ़ें"]

खेल चेतना मेले का भी किया उल्लेख

मंत्री काश्यप ने रतलाम में प्रतिवर्ष क्रीड़ा-भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह आयोजन खेलों के प्रति जनचेतना विकसित करने का सफल माध्यम बना है। इसकी सफलता से प्रेरणा लेकर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य प्रांतों में भी ऐसे आयोजनों का अनुसरण किया जा रहा है।

प्रशिक्षण वर्ग में पुणे, अहमदाबाद, कोंकण, जयपुर, जबलपुर, सौराष्ट्र, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा, इंदौर और ग्वालियर सहित विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

[also_read ids="5818" title="ये भी पढ़ें"]

ये रहे उपस्थित

इस दौरान अहमदाबाद से नितेश कुमार, कोंकण से सतीश मोरेश्वर जोशी एवं यज्ञेश्वर बागराव, जयपुर से कैलाश शर्मा, प्रदीप शर्मा एवं राकेश शर्मा, जबलपुर से प्रकाश विस्पुते एवं अनंत दीघे, सौराष्ट्र से अशोक गांधी, भीलवाड़ा से शिवनारायण सोनी, कोटा से बालमुकुंद, ग्वालियर से प्रकाश श्रीवास्तव तथा इंदौर से विजय भावे सहित विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

]]>
Mon, 13 Jul 2026 21:28:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
जिला अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनेश भूरिया पर हमला, बच्ची के हाथ की हड्डी टूटने का कारण पूछने पर भड़के परिजन https://acntimes.com/ratlam-district-hospital-doctor-assaulted-during-treatment-dispute https://acntimes.com/ratlam-district-hospital-doctor-assaulted-during-treatment-dispute एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला चिकित्सालय में शुक्रवार सुबह मरीज के उपचार को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। बच्ची का इलाज कराने आए एक परिजन ने ड्यूटी पर तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनेश भूरिया पर हमला कर दिया। घटना में डॉक्टर के नाक और गाल पर चोटें आईं। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जिला चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक सर्जन) डॉ. दिनेश भूरिया ओपीडी में मरीजों का परीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान चिंगीपुरा निवासी आसिफ पिता रशीद कुरैशी अपनी छोटी बेटी को उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचा। परिजन ने डॉक्टर को बताया कि कपड़े बदलते समय बच्ची की हड्डी में क्रैक आ गया है।

प्राथमिक परीक्षण के दौरान डॉ. भूरिया ने बच्ची के हाथ में सूजन होने की बात कही। उन्होंने कहा कि परिजन द्वारा बताई गई परिस्थितियों में सामान्यतः हड्डी टूटने की संभावना कम प्रतीत होती है। यह सुनते ही आसिफ भड़क गया और बहस करने लगा। इतना ही नहीं उसने डॉ. भूरिया के साथ मारपीट तक कर दी। हमले में डॉ. भूरिया की नाक और गाल पर चोटें आईं।

[also_read ids="4386" title="ये भी पढ़ें"]

घटना के विरोध में चिकित्सक लामबंद, थाने पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में चिकित्सक स्टेशन रोड थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने एवं मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई।

स्टेशन रोड थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आसिफ पिता रशीद कुरैशी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[also_read ids="5622" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 10 Jul 2026 17:59:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
सुरक्षा में चूक या मजबूरी ? 120 की रफ्तार से दौड़ रहा था केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का काफिला, तभी सामने आ गए ग्रामीण और बच्चे, जानिए& क्या बताई वजह https://acntimes.com/gadkari-convoy-villagers-came-in-front-on-delhi-mumbai-expressway-ratlam https://acntimes.com/gadkari-convoy-villagers-came-in-front-on-delhi-mumbai-expressway-ratlam 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के लिए रतलाम आए थे गडकरी, असावती में निर्माण गुणवत्ता देखी, सर्विस एरिया में नई सुविधा का शुभारंभ किया

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर उस समय हड़कंप मच गया जब 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के काफिले के आगे कुछ ग्रामीण और बच्चे आ गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ऐसा होने से शासन-प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो उन्होंने इसे एक संयोग बताया।

दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस का निरीक्षण कर रहे हैं। गडकरी बुधवार रात मंदसौर जिले के गरोठ में रात्रि विश्राम करने बाद गुरुवार सुबह रतलाम पहुंचे। सुबह करीब 10:25 बजे उनका काफिला जिले के असावती एंट्री पॉइंट पर रुका। यहां कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने उनकी अगवानी की। मंत्री गडकरी पांच मिनट पैदल से चले और एक्सप्रेस-वे की निर्माण गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर सिंह और एनएचएआई के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली तथा अधूरे पेंचवर्क को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने 8 लेन पर पौधारोपण में सहयोग के लिए भी कहा।

...और मच गया हड़कंप

इसके बाद मंत्री का काफिला झाबुआ की ओर रवाना हुआ। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पास करीब 120 किलोम टर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रहे उनके काफिले के सामने अचानक कुछ ग्रामीण और बच्चे आ गए। ग्रामीण समय रहते हट गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अचानक बनी इस स्थिति से हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए। जानकारी के असार निरीक्षण के दौरान जावरा और थांदला के बीच स्थित रेस्ट एंड सर्विस एरिया में केंद्रीय मंत्री ने नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन भी किया।

पुलिस ने ग्रामीणों से की पूछताछ, लिखित कथन लिए

एसपी अमित कुमार ने एसीएन टाइम्स को बताया कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया और काफिले के सामने आए ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने अपने नाम शांतिलाल पिता कानजी भाभर (32), नानालाल पिता कैलाश भाभर (30), दिनेश पिता रामचंद्र भाभर (30) बताए। शांतिलाल ग्राम पंचायत पलसोड़ी का पंच है। उनके साथ 3-4 बच्चे भी थे। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को मौखिक एवं लिखित कथन भी लिए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में यह बताई वजह

पंच शांतिलाल भाभर ने पुलिस को लिखित बयान भी दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनका घर और शासकीय प्राथमिक विद्यालय लिमखोपाड़ा एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर स्थित हैं। उनके दोनों बेटे अजय (कक्षा 5) और गजेंद्र (कक्षा 4) प्रतिदिन इसी मार्ग से स्कूल जाते हैं। गुरुवार सुबह भी वे रोज की तरह बच्चों को स्कूल छोड़ने निकले थे। इसी दौरान अचानक कई वाहन तेज गति से आते दिखाई दिए तो वे सड़क के किनारे खड़े हो गए। वाहन निकलने के बाद बच्चों को सुरक्षित स्कूल छोड़ दिया।

शांतिलाल ने स्पष्ट किया कि वे किसी सरकारी या निजी वाहन को रोकने के लिए वहां खड़े नहीं थे और उन्हें यह भी जानकारी नहीं थी कि गुजर रहा काफिला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का है।

[also_read ids="5576" title="ये भी पढ़ें"]

8 लेन ने बढ़ाई ग्रामीणों की समस्या

बता दें कि, 8 लेन एक्सप्रेस-वे बनने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें बंद हुए संपर्क मार्ग, खेतों में जलभराव और स्थानीय आवागमन की दिक्कतें शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण मंत्री गडकरी से रतलाम दौरे के दौरान मुलाकात कर ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम और सुरक्षा कारणों से ऐसा संभव नहीं हो सका। हालांकि प्रशासन ने काफिले के आगमन से पहले ही स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनके ज्ञापन ले लिए थे।

किसने, क्या उठाई मांग

जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा ने रावटी-शिवगढ़ के बीच एक्सप्रेस-वे पर क्रॉसिंग और संपर्क मार्ग की मांग उठाई। उनका कहना है कि इस सुविधा के अभाव में क्षेत्र के हजारों लोगों, मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस, विद्यार्थियों और व्यापारियों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।

उधर, सैलाना से BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार ने केंद्रीय मंत्री को एक पत्र भेजकर रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे को फोरलेन करने की मांग की। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच महत्वपूर्ण आर्थिक एवं सामाजिक संपर्क मार्ग बताते हुए शीघ्र सर्वे कराकर परियोजना को स्वीकृति देने का आग्रह किया।

[also_read ids="1888,1,36,5161" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 09 Jul 2026 23:15:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों के तबादले https://acntimes.com/ratlam-police-transfer-order-42-police-personnel https://acntimes.com/ratlam-police-transfer-order-42-police-personnel एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार ने जिले के 42 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश में आरक्षित केंद्र रतलाम से विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस इकाइयों में पदस्थापनाएं की गई हैं। प्रमुख रूप से थाना औद्योगिक क्षेत्र, स्टेशन रोड, माणकचौक, जावरा शहर, जावरा औद्योगिक क्षेत्र, नामली, आलोट, ताल, रावटी, सैलाना, यातायात, दीनदयाल नगर, पिपलौदा तथा अजाक सहित कई स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती में बदलाव किया गया है।

आदेश के तहत कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित कर्मचारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

[also_read ids="5812" title="ये भी पढ़ें"]

किसे, कहां मिली जिम्मेदारी

[also_read ids="5813" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 09 Jul 2026 00:15:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
विश्व के सबसे गर्म शहरों में शामिल रतलाम को हरित बनाने का संकल्प, 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' का शुभारंभ https://acntimes.com/triveni-van-ropan-mahaabhiyan-ratlam-5810 https://acntimes.com/triveni-van-ropan-mahaabhiyan-ratlam-5810 वक्ताओं का आह्वान—हर परिवार लगाए कम से कम एक त्रिवेणी, पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का लिया संकल्प

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व के 10 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो चुके रतलाम को दीर्घकालिक शीतलता प्रदान करने और पर्यावरणीय संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' का श्रीगणेश रविवार को हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने त्रिवेणी रोपण की आवश्यकता, महत्व और इसकी संपूर्ण संकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला। अतिथियों ने महाअभियान के पोस्टर का विमोचन कर उपस्थितजनों को त्रिवेणी रोपने का संकल्प भी दिलाया।

त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान को लेकर रविवार को विधायक सभागृह, बरबड़, रतलाम में महती बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रतलाम-झाबुआ विभाग के संघ चालक तेजराम मांगरोदा एवं रतलाम विभाग के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय मुख्य वक्ता रहे। हार्टफुलनेस संस्था के डॉ. नीलेश शुक्ला भी मंचासीन रहे।

प्रकृति का संतुलन बिगड़ा तो उसका दंड भी प्रकृति ही देती है : तेजराम मांगरोदा

बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संघ चालक तेजराम मांगरोदा ने कहा कि जिस प्रकार वात, पित्त और कफ में असंतुलन होने पर शरीर प्रभावित होता है, उसी प्रकार जल, वायु और अग्नि में असंतुलन होने पर प्रकृति भी असंतुलित हो जाती है। मनुष्य प्रकृति को नियंत्रित नहीं कर सकता, वह स्वयं अपना संतुलन स्थापित करती है। चाहे वह बाढ़ हो, भूकंप हो या महामारी—प्रकृति अपने नियमों के अनुसार दंड अवश्य देती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति पर्यावरण-अनुकूल होने के साथ प्रकृति से तादात्म्य और एकात्म स्थापित करने वाली रही है। भगवान श्रीकृष्ण से लेकर हमारे सभी देवी-देवता तथा जैन दर्शन के सभी तीर्थंकर वृक्षों और जीवों के बिना अधूरे हैं। इसके विपरीत वनों का विनाश करने वाली विश्व की 10 बड़ी कंपनियां पश्चिम की हैं। उन्होंने कहा कि ईको सिस्टम का सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य, मन, विचार और व्यवहार पर पड़ता है।

मांगरोदा ने राजस्थान की प्रकृति-प्रेमी अमृता देवी जैसे पर्यावरण रक्षकों के बलिदान की कहानियां बच्चों को सुनाने का आह्वान किया। उन्होंने महर्षि कण्व और शकुंतला के प्रकृति प्रेम से प्रेरणा लेने तथा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान से जुड़कर रतलाम को पुनः हरित बनाने का आग्रह किया।

[also_read ids="5806" title="ये भी पढ़ें"]

संकल्प तभी सफल होगा, जब पौधे वृक्ष बनेंगे : कृष्णकांत पांडेय

रतलाम विभाग के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय ने आम के वृक्ष में आने वाले बौर का उदाहरण देते हुए कहा कि संकल्प तो बहुत से लोग लेते हैं, लेकिन सफल वही होते हैं जो विकल्प रहित होकर अपने लक्ष्य पर डटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान में विकल्प नहीं है। केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि पौधे को वृक्ष बनाने की यात्रा ही इस अभियान की वास्तविक सफलता होगी।

उन्होंने कहा कि रतलाम की आबादी के अनुरूप अधिक से अधिक त्रिवेणियां लगाना और उन्हें वृक्ष बनाना इस अभियान का लक्ष्य है। इसके लिए चरणबद्ध प्रयास करने होंगे। विभाग प्रचारक ने लोगों से अपने पूर्वजों, धार्मिक एवं मांगलिक आयोजनों सहित अन्य विशेष अवसरों की स्मृतियों को त्रिवेणी के माध्यम से चिरस्थायी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थितजनों को अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी दिलाया।

पीपीटी और विशेष वार्तालाप के माध्यम से समझाया त्रिवेणी रोपण का महत्व

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने 'त्रिवेणी' (पीपल, नीम और बरगद के पौधों) तथा भारत माता का पूजन कर किया। अतिथियों का परिचय देवाशीष पौराणिक तथा डॉ. हितेश पाठक ने दिया।

इसके पश्चात पर्यावरण मित्र अशोक पाटीदार ने पीपीटी के माध्यम से पर्यावरण एवं जीवों के संरक्षण के लिए वृक्षों की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने त्रिवेणी के धार्मिक, आध्यात्मिक, वास्तुशास्त्रीय तथा वैज्ञानिक आधार पर उसके महत्व को समझाया। इस अवसर पर रतलाम में बढ़ते तापमान और त्रिवेणी रोपण को लेकर तैयार विशेष वार्तालाप का भी प्रसारण किया गया।

अभियान में यह रहेगा खास

  • त्रिवेणी रोपने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा गड्ढे तैयार करने, उन्हें नियमित खाद-पानी देने और पांच साल तक उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाई जाएगी ताकि वे वृक्ष बन सकें।
  • त्रिवेणी रोपने का कार्य समाज द्वारा ही किया जाएगा।
  • त्रिवेणी (बरगद, पीपल और नीम) रोपने के लिए लोगों को पंजीयन करवाना होगा।
  • एक व्यक्ति / परिवार एक से अधिक जितनी भी चाहे त्रिवेणी रोप सकता है।
  • त्रिवेणी की जीयो टैगिंग की जाएगी और उन्हें एक कोड भी दिया जाएगा।
  • त्रिवेणी रोपने वाले व्यक्तियों / परिवारों हर रविवार को अपने परिजन के साथ मौके पर जा सकेंगे और अपनी त्रिवेणी के साथ समय बिता सकेंगे। वे इनके साथ सेल्फी / फोटो भी ले सकेंगे।
  • त्रिवेणी वन रोपण अभियान अलग-अलग चरणों में चलेगा। भाई-बहन की पहाड़ी के बाद 8लेन के किनारे और उसके बाद शहर में आवश्यकता अनुसार रोपण होगा।
  • अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों, समाजों के प्रमुखों, शहर के सभी मोहल्लों के प्रमुखों की बैठकें भी आगामी दिनों में होंगी।

महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

बैठक में महाअभियान को सफल बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए। इनमें स्कूलों में त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान की जानकारी पहुंचाने, वार्डवार एवं मोहल्लावार टीमों का गठन कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा शासकीय सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए त्रिवेणी रोपण जैसे कार्यों की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के सुझाव प्रमुख रहे। अभियान की शुरुआत में ही शहर के प्रबुद्धजनों ने 5 से 25 तक त्रिवेणी रोपणे का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। संचालन पत्रकार अदिति मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन शिक्षाविद् विम्पी छाबड़ा ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, संत, प्रकृति-प्रेमी, स्वयंसेवक, धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

[also_read ids="5802" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 06 Jul 2026 20:26:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' 5 जुलाई से 12 अगस्त तक, अभियान का पोस्टर विमोचन और अहम बैठक कल https://acntimes.com/triveni-van-ropan-mahaabhiyan-ratlam https://acntimes.com/triveni-van-ropan-mahaabhiyan-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम को हरित, पर्यावरणीय रूप से संतुलित और तापमान की दृष्टि से अधिक अनुकूल बनाने के उद्देश्य से 'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' की शुरुआत की जा रही है। अभियान के प्रथम चरण में 5 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक रतलाम-शिवगढ़ रोड स्थित भाई-बहन की पहाड़ी पर 1100 त्रिवेणी (बरगद, पीपल और नीम) का रोपण किया जाएगा।

अभियान को लेकर 5 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे विधायक सभागृह, बरबड़ रोड, रतलाम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख, पर्यावरणविद, प्रकृति प्रेमी, स्वयंसेवक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर महाअभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा तथा अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और जनभागीदारी को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

अलग-अलग चरणों में चलेगा महाअभियान

'त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान' को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण में भाई-बहन की पहाड़ी पर 1100 त्रिवेणी का रोपण किया जाएगा। इसके पश्चात रतलाम के अन्य उपयुक्त क्षेत्रों में भी त्रिवेणी रोपण का कार्य विस्तार दिया जाएगा।

इस अभियान की विशेषता यह रहेगी कि केवल पौधारोपण तक ही सीमित नहीं रहा जाएगा, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख, संरक्षण और सिंचाई की व्यवस्था तब तक सुनिश्चित की जाएगी, जब तक वे पूर्ण विकसित वृक्ष का स्वरूप नहीं ले लेते। पूरा अभियान समाज के सहयोग और जनभागीदारी से संचालित होगा।

[also_read ids="5802" title="ये भी पढ़ें"]

दो माह के मंथन के बाद तैयार हुई अभियान की रूपरेखा

इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु के दौरान रतलाम का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसी दौरान रतलाम का नाम विश्व के सबसे गर्म 10 शहरों की सूची में भी शामिल हुआ। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पिछले लगभग दो माह से प्रबुद्धजन, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता लगातार विचार-विमर्श कर रहे थे।

मंथन के दौरान यह निष्कर्ष सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ गुजरात और राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म एवं शुष्क हवाओं के कारण रतलाम में तापमान की स्थिति अधिक गंभीर होती जा रही है। विशेषज्ञों और पर्यावरण प्रेमियों की राय में इस समस्या का दीर्घकालिक समाधान शहर और उसके आसपास बड़े पैमाने पर सघन वन विकसित करना है।

[also_read ids="5801" title="ये भी पढ़ें"]

क्यों चुनी गई त्रिवेणी

अभियान के लिए बरगद, पीपल और नीम के पौधों का चयन विशेष महत्व को ध्यान में रखकर किया गया है। इन तीनों वृक्षों का वैज्ञानिक, पर्यावरणीय, औषधीय, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार ये वृक्ष वातावरण को शुद्ध बनाने, भूमि कटाव रोकने, जैव विविधता को संरक्षण देने, अनेक पक्षियों एवं जीवों के प्राकृतिक आवास विकसित करने तथा स्थानीय जलवायु को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि अभियान का केंद्र बिंदु त्रिवेणी रोपण को बनाया गया है।

[also_read ids="5797" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 04 Jul 2026 09:16:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
40 वर्ष की शासकीय सेवा के बाद अनीता सागर सेवानिवृत्त, व्याख्याता, डाइट प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाईं https://acntimes.com/anita-sagar-retirement-ratlam-education-department https://acntimes.com/anita-sagar-retirement-ratlam-education-department शिक्षा जगत ने दी भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं को किया याद

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा विभाग में चार दशक तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं देने वाली व्याख्याता, डाइट प्राचार्य एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं प्रेरणादायी सेवाकाल को याद करते हुए उनका सम्मान कर भावभीनी विदाई दी।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अनीता सागर ने अपने 40 वर्षों के सेवाकाल में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षक प्रशिक्षण तथा प्रशासनिक दक्षता को मजबूत बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए, जिसका लाभ विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को मिला।

नए शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे कार्य

इस अवसर पर अतिथियों ने उन्हें स्मृति-चिह्न, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि उनकी कार्यशैली, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहज व्यवहार आने वाली पीढ़ी के शिक्षकों एवं अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

सेवाकाल के अनुभव साझा किए

अपने सम्मान के लिए अनीता सागर ने सभी सहयोगियों, वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने 40 वर्षों के सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना उनके लिए सदैव गर्व और संतोष का विषय रहा है। उन्होंने सभी से शिक्षा के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र गुप्ता सहित अन्य शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

[also_read ids="5800,5799,5796,5797" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 03 Jul 2026 00:30:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
14 साल रिश्ता, 4 बच्चे... और फिर आधी रात को गूंजा तलाक... तलाक... तलाक..., यह फिल्म की कहानी नहीं एक महिला की आपबीती है https://acntimes.com/ratlam-triple-talaq-complaint-woman-husband-second-marriage https://acntimes.com/ratlam-triple-talaq-complaint-woman-husband-second-marriage दूसरी शादी के लिए पति ने तोड़ा संबंध, पत्नी को रात में घर से निकाला, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चौदह साल पहले निकाह से शुरू हुआ रिश्ता महज तीन शब्दों के साथ टूट गया। दूसरी महिला से शादी की जिद में पति ने आधी रात को पहले अपनी पत्नी को पीटा और फिर तलाक... तलाक... तलाक... कहकर घर से बाहर निकाल दिया। अब चार बच्चों की मां ने पुलिस और एसपी अमित कुमार से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।

शिकायतकर्ता शहर की रॉयल कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय रुबीना है। उसने पुलिस और एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसका निकाह 2012 में सुराना ग्राम में मुस्लिम शरीयत के अनुसार गुल्लू खान पिता फकीर मोहम्मद के साथ 51 हजार 786 रुपए मेहर पर हुआ था। विवाह के बाद उनके चार बच्चे हुए, जिनमें दो पुत्रियां और दो पुत्र शामिल हैं।

महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसका पति छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था और रुपयों, गाड़ी तथा मकान की मांग करता था। बेटी का वैवाहिक जीवन बचाने के उद्देश्य से उसके पिता ने अपनी कृषि भूमि बेचकर रॉयल कॉलोनी में मकान खरीदकर दिया, जहां परिवार रह रहा था। इसके बावजूद पति ने पारिवारिक जिम्मेदारियां नहीं निभाईं।

[also_read ids="5306" title="ये भी पढ़ें"]

दूसरी महिला पर करता है खर्च

पीड़िता के अनुसार, पति लंबे समय तक बेरोजगार रहा, इसलिए उसने अपने खर्च से उसे ऑटो रिक्शा दिलवाया। पति के पास पैतृक कृषि भूमि होने के साथ ही वह प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम भी करता है, लेकिन अच्छी आय होने के बावजूद वह घर खर्च के लिए कोई आर्थिक सहयोग नहीं करता था। महिला का आरोप है कि पति अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा शबाना मंसूरी नामक महिला तथा उसके दिव्यांग भाई पर खर्च करता है।

पति और दूसरी महिला के वीडियो होने का किया दावा

शिकायत में कहा गया है कि जब भी उसने इस संबंध का विरोध किया, पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पिछले कुछ वर्षों से वह घर-परिवार की अनदेखी कर उक्त महिला को ऑटो में घुमाता था और उसके घर जाकर उसके भाई के साथ समय बिताता था। महिला का दावा है कि पति और उक्त महिला से जुड़े कुछ वीडियो भी उसके पास सुरक्षित हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि जिस महिला से उसका पति दूसरा निकाह करना चाहता है, उसके किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध बताए जाते हैं।

[also_read ids="3909" title="ये भी पढ़ें"]

ससुराल वाले भी पति का साथ देते हैं

महिला का आरोप है कि इस पूरे मामले में ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी पति का साथ देते रहे और लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे। समाज में बदनामी तथा बच्चों के भविष्य की चिंता के कारण वह वर्षों तक सब कुछ सहती रही और उम्मीद करती रही कि उसका पति सुधर जाएगा, लेकिन उसका परिवार के प्रति कोई लगाव नहीं रहा।

बच्चों के साथ अनहोनी होने का डर

पीड़िता का ने पुलिस को बताया कि, 1 जुलाई 2026 को बच्चों के स्कूल और एडमिशन की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान पति ने दूसरी महिला से निकाह करने की जिद दोहराई। रात करीब 11 बजे पति ने परिजन की मौजूदगी में उसके साथ मारपीट और झूमाझटकी की तथा तीन बार तलाक-तलाक-तलाककहकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसो केवल पहने हुए कपड़ों में घर से निकलना पड़ा, जबकि उसके बच्चे पति के पास ही रह गए। उसे आशंका है कि बच्चों के साथ कोई अनहोनी न हो जाए।

[also_read ids="5801" title="ये भी पढ़ें"]

महिला के पति से भी की अभद्रता

पीड़िता ने यह भी बताया कि घटना के बाद उसके भाई मोहम्मद अकरम और मामू शहजाद अली समझाइश देने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के तुरंत बाद महिला अपने परिजन के साथ सालाखेड़ी पुलिस चौकी पहुंची थी, जहां पुलिस ने नाम-पते दर्ज कर अगले दिन आने के लिए कहा।

बाद में उसने रतलाम पुलिस अधीक्षक, स्टेशन रोड थाना प्रभारी तथा सालाखेड़ी चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई, अपने मकान पर पुनः आधिपत्य दिलाने तथा स्वयं और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इनके खिलाफ की है शिकायत

पीड़िता ने शिकायत में गुल्लू खान पिता फकीर मोहम्मद, शबाना मंसूरी, रेहमत बी मंसूरी, देवर सोनू खान निवासी ग्राम बड़गांव (उज्जैन), सद्दाम पिता अब्दुल रहमान, अज्जू पिता शहजाद खान, आना बी तथा फकीर मोहम्मद को नामजद आरोपी बनाया है।

सूत्रों के अनुसार इसी प्रकरण में पीड़िता के पति ने भी थाने में अपना आवेदन प्रस्तुत किया है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर तथ्यों की जांच कर रही है।

[also_read ids="5798" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 02 Jul 2026 23:50:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
मेडिकल कॉलेज है या मजाक ? NMC के निरीक्षण में रतलाम का GMC फेल, फैकल्टी, फायर सेफ्टी, स्किल लैब, हॉस्टल, रिसर्च, OPD सहित सब की खुली पोल https://acntimes.com/gmc-ratlam-nmc-show-cause-notice-deficiency-report-mbbs-seats https://acntimes.com/gmc-ratlam-nmc-show-cause-notice-deficiency-report-mbbs-seats एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य परियोजनाओं में शामिल रतलाम का डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (GMC) एक मजाक बनकर रह गया है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के निरीक्षण में यह हर मानक पर फेल रहा है। फैकल्टी, फायर सेफ्टी, स्किल लैब, हॉस्टल, रिसर्च, OPD, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, क्लानिकल सुविधा सहित हर सुविधा की पोल खुल चुकी है। इसके लिए NMC ने GMC कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसमें MBBS की सीटें घटने तथा 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाए जाने की चेतावनी दी गई है।

मेडिकल कॉलेज को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) NMC के अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (UGMEB) ने जारी किया है। इसमें बताया गया है कि मेडिकल शिक्षा मानक विनियम-2023 (MSMER-2023) के अनुसार सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए वार्षिक घोषणा (Annual Declaration) एवं संस्थागत जानकारी NMC पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। कॉलेज द्वारा पोर्टल पर अपलोड किए गए डेटा का आयोग ने बहुस्तरीय परीक्षण किया था। इसमें वार्षिक घोषणा का सत्यापन, वीडियो रिकॉर्डिंग का परीक्षण, स्टैंडर्ड असेसमेंट फॉर्म (SAF-C) की जांच, आधार अनेबल बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (AEBAS) के रिकॉर्ड का विश्लेषण, न्यूनतम मानकों के अनुरूप फैकल्टी एवं संसाधनों का मूल्यांकन शामिल था।

मूल्यांकन के बाद आयोग ने पाया कि कॉलेज UG-MSMER 2023 के कई अनिवार्य मानकों का पालन नहीं कर रहा है। इसकी पूरी रिपोर्ट भी नोटिस के साथ भेजी गई है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि निरीक्षण के दौरान कॉलेज में केवल एक-दो नहीं, बल्कि फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लीनिकल मैटेरियल, लाइब्रेरी, स्किल लैब, हॉस्टल, सुरक्षा, शोध और अस्पताल संचालन से जुड़े अधिकतर मामलों में गंभीर कमियां पाई गई हैं।

[also_read ids="5790" title="ये भी पढ़ें"]

NMC की सबसे बड़ी आपत्तियां

नोटिस में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान कॉलेज में सत्यापित AEBAS रिकॉर्ड के अनुसार पर्याप्त फैकल्टी उपलब्ध नहीं थे, आवश्यक भौतिक अधोसंरचना में कमी पाई गई और मेडिकल संस्थान की सुविधाएं भी न्यूनतम मानकों से कम मिलीं। क्लीनिकल पैरामीटर निर्धारित स्तर से नीचे पाए गए और वार्षिक घोषणा में दर्शाई गई स्थिति और वास्तविक उपलब्धता में भी बड़ा अंतर है। इन्हीं आधारों पर कॉलेज से पूछा गया है कि उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए?

तीन दिन का अल्टीमेटम

NMC ने कॉलेज को निर्देश दिया है कि नोटिस जारी होने की तारीख से तीन कार्य दिवस के भीतर बिंदुवार, दस्तावेजों सहित जवाब प्रस्तुत करें। जवाब में यह बताना होगा कि क्यों न MBBS सीटें घटाई जाएं? मेडिकल शिक्षा नियमों के तहत आर्थिक दंड (1 करोड़ रुपए) क्यों नहीं लगाया जाए?

आयोग ने यह भी कहा है कि यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिला तो यह मान लिया जाएगा कि कॉलेज के पास कोई वैध स्पष्टीकरण नहीं है। ऐसे में उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर एकतरफा निर्णय लिया जा सकेगा।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई जानकारी गलत, मनगढ़ंत अथवा भ्रामक पाई गई तो इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए अलग से कार्रवाई होगी।

[also_read ids="5796" title="ये भी पढ़ें"]

कॉलेज प्रशासन में मचा हड़कंप

NMC का नोटिस से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता डॉ. अनीता मूथा ने तत्काल आंतरिक आदेश जारी किया। इसमें उन्होंने अस्पताल अधीक्षक, स्थापना शाखा, लाइब्रेरी, स्किल लैब, AEBAS, MRD, नर्सिंग, फायर सेफ्टी सहित संबंधित सभी विभागों के प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी बिंदुओं का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि समय सीमा के भीतर NMC को जवाब भेजा जा सके।

सबसे गंभीर संकट: फैकल्टी की भारी कमी

NMC की रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल कॉलेज के लगभग सभी प्रमुख विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर/डिमॉन्स्ट्रेटर की संख्या निर्धारित मानकों से काफी कम है।

इनमें एनाटॉमी, एनीस्थीसियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, कम्प्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, ऑप्थेल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, पैथॉलोजी, पीडियाट्रिक्स, फॉर्मेकोलॉजी, फिजियोलॉजी, फिजियाट्री, रेडियोडायग्नोसिस विभाग शामिल हैं।

[also_read ids="5797" title="ये भी पढ़ें"]

सरकारी दावों पर खड़े हुए सवाल

रतलाम मेडिकल कॉलेज प्रदेश सरकार की उन परियोजनाओं में शामिल है जिन पर सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसका उद्देश्य मालवा-निमाड़ क्षेत्र को बेहतर चिकित्सा शिक्षा और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।

लेकिन NMC की रिपोर्ट यदि सही पाई जाती है, तो यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि करोड़ों रुपए की सार्वजनिक निवेश वाली संस्था में अब भी फैकल्टी, सुरक्षा प्रमाणन, स्किल लैब, रिसर्च सुविधाएं, हॉस्टल, क्लीनिकल लोड और बुनियादी संसाधनों जैसी कमियां क्यों बनी हुई हैं? यह केवल कॉलेज प्रशासन का ही नहीं, बल्कि मेडिकल शिक्षा विभाग की निगरानी और संसाधन प्रबंधन की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े करता है।

[also_read ids="5792" title="ये भी पढ़ें"]

छात्रों और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है असर

यदि NMC संतुष्ट नहीं होता और MBBS सीटों में कटौती करता है, तो इसका असर केवल नए मेडिकल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। इससे क्षेत्र में भविष्य के डॉक्टरों की उपलब्धता, मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता और लंबे समय में स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ सकता है। मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से NMC के नोटिस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।

देखें खामियों की फेहरिस्त

]]>
Thu, 02 Jul 2026 02:01:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत ! रतलाम पुलिस ने 68 पीड़ितों को वापस कराए करीब ₹3.97 लाख, SP अमित कुमार की पहल से कम राशि वाले मामलों में भी कार्रवाई तेज https://acntimes.com/ratlam-cyber-fraud-money-restoration-mrm-portal-68-victims https://acntimes.com/ratlam-cyber-fraud-money-restoration-mrm-portal-68-victims I4C के MRM पोर्टल के जरिए पीड़ितों तक पहुंची राहत

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ ही पीड़ितों को त्वरित आर्थिक राहत दिलाने में उल्लेखनीय कार्य किया है। पुलिस ने I4C के MRM पोर्टल के माध्यम से ठगी के 68 पीड़ितों को ₹3.97 लाख की वापसी करवाई है। अब उन मामलों में भी कार्रवाई तेज हो गई है, जिनमें ठगी गई रकम अपेक्षाकृत कम होने के कारण पीड़ित आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते थे।

एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में रतलाम पुलिस ने गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) द्वारा संचालित राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) के माध्यम से ऐसे पीड़ितों की पहचान कर उन्हें उनकी राशि वापस दिलाने की पहल की है। पुलिस द्वारा अब तक 68 साइबर ठगी पीड़ितों की पहचान कर उनके बैंक खातों में लगभग ₹3.97 लाख की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई जा चुकी है।

यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जिन्होंने समय रहते साइबर ठगी की शिकायत तो दर्ज कराई थी, लेकिन ठगी की राशि कम होने के कारण न्यायालयीन अथवा अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं में आगे सक्रिय नहीं हो पाए थे। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह तथा आरक्षक राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

[also_read ids="5783" title="ये भी पढ़ें"]

₹2 हजार से ₹5 हजार की ठगी भी नहीं होगी नजरअंदाज

पुलिस के अनुसार साइबर ठगी के कई मामलों में ₹2,000 से ₹5,000 अथवा उससे कुछ अधिक राशि की ठगी होने पर पीड़ित शिकायत दर्ज कराने के बाद राशि वापस लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं करते। परिणामस्वरूप संबंधित बैंक खातों में होल्ड (फ्रीज) की गई राशि लंबे समय तक वापस नहीं मिल पाती।

रतलाम पुलिस ने ऐसे मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पीड़ितों से स्वयं संपर्क स्थापित किया और MRM पोर्टल के माध्यम से उनकी राशि वापस कराने की प्रक्रिया पूरी कराई।

क्या है MRM पोर्टल?

मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM), राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) का एक विशेष ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से साइबर ठगी के पीड़ित अपने बैंक खातों में होल्ड की गई राशि वापस प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

[also_read ids="5675" title="ये भी पढ़ें"]

ऐसे पीड़ितों को मिलता है लाभ

  • साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा NCRP पोर्टल पर समय रहते शिकायत दर्ज कराई हो।
  • ठगी गई राशि संबंधित बैंक खातों में समय रहते होल्ड (Freeze) कराई गई हो।

समय पर शिकायत करें- एसपी अमित कुमार

एसपी अमित कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज होने से ठगी गई राशि को होल्ड कराकर वापस दिलाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि रतलाम पुलिस नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और पीड़ितों को त्वरित राहत एवं न्याय दिलाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

[also_read ids="5659" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 30 Jun 2026 15:48:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
डॉक्टर्स&डे (1 जुलाई) को स्व. अश्विनी शर्मा की स्मृति में चलेगा रक्तदान महाअभियान, जिला अस्पताल में रक्तवीर करेंगे रक्तदान https://acntimes.com/ratlam-doctors-day-mega-blood-donation-camp-1-july-2026 https://acntimes.com/ratlam-doctors-day-mega-blood-donation-camp-1-july-2026 सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा शिविर, कलेक्टर मीशा सिंह रहेंगी मुख्य अतिथि

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । डॉक्टर्स-डे के अवसर पर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की पुण्य स्मृति में 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को रतलाम जिला अस्पताल के फीवर क्लिनिक में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जाएगा। यह शिविर मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रतलाम तथा मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

आयोजकों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और मानव सेवा की इस महान परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके। रतलाम जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह ने बताया कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज के लिए नया जीवन साबित हो सकता है।

डॉ. सिंह ने बताया कि अस्पतालों में प्रतिदिन दुर्घटनाग्रस्त मरीजों, प्रसूताओं, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

[also_read ids="5793" title="ये भी पढ़ें"]

6 घंटे चलेगा शिविर

मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा और रक्तदान का क्रम दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में रतलाम जिला कलेक्टर मीशा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे।

युवाओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से रक्तदान की अपील

आयोजकों ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें।

आयोजकों का कहना है कि प्रत्येक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के जीवन की डोर बन सकता है। एक छोटा-सा प्रयास किसी परिवार की खुशियां लौटाने का माध्यम बन सकता है।

[also_read ids="5791" title="ये भी पढ़ें"]

मानव सेवा का सबसे बड़ा संदेश

डॉक्टर्स-डे पर आयोजित यह रक्तदान शिविर चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में सेवा, संवेदनशीलता और जनभागीदारी का भी संदेश देगा। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रतलामवासी बड़ी संख्या में रक्तदान कर मानवता के इस महाअभियान को सफल बनाएंगे और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी पहल का हिस्सा बनेंगे।

]]>
Tue, 30 Jun 2026 14:55:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
मौत के लिए छोड़ा था लेकिन... पुलिया के अंधेरे पाइप से आई किलकारी... मौत के मुंह से जिंदा निकला नवजात https://acntimes.com/ratlam-newborn-found-alive-in-bridge-pipe-mathuri-village https://acntimes.com/ratlam-newborn-found-alive-in-bridge-pipe-mathuri-village रतलाम के मथुरी क्षेत्र में पुलिया के नीचे पाइप में मिला बोरी और प्लास्टिक में लिपटा मासूम; किसान की सतर्कता बनी जीवनदान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कुछ कहानियां लिखी नहीं जातीं, वे घटनाएं बनकर समाज की अंतरात्मा को झकझोर देती हैं। रविवार की सुबह रतलाम जिले के ग्राम मथुरी में जो दृश्य सामने आया, उसने इंसानियत, मातृत्व और समाज- तीनों से एक साथ कई सवाल पूछ दिए। एक नवजात, जिसने शायद अभी अपनी मां का चेहरा भी ठीक से नहीं देखा था, उसे बोरी और प्लास्टिक की थैली में बंद कर पुलिया के नीचे बने पानी के पाइप में इस तरह छोड़ दिया गया, मानो वह कोई निर्जीव वस्तु हो।

लेकिन शायद उस मासूम की सांसें अभी बाकी थीं। उसकी हल्की-सी किलकारी मौत के सन्नाटे को चीरते हुए एक किसान के कानों तक पहुंच गई और वहीं से उसकी जिंदगी ने फिर करवट ले ली।

रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम मथुरी निवासी किसान अंबाराम पाटीदार अपने खेत की ओर जा रहे थे। रिंग रोड चौराहे के पास घोड़ाखेड़ा रोड स्थित पुलिया के समीप पहुंचते ही उन्हें किसी बच्चे के रोने जैसी आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि इस सुनसान जगह पर बच्चे की आवाज कैसे आ सकती है। उन्होंने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। आवाज लगातार पानी के पाइप की दिशा से आ रही थी।

जब अंबाराम पाइप के पास पहुंचे तो भीतर एक बारदान (बोरी) पड़ा दिखाई दिया। संदेह होने पर उन्होंने बोरी बाहर निकाली। जैसे ही उसे खोला गया, भीतर प्लास्टिक की थैली में लिपटा एक नवजात बालक जीवित मिला। वह रो रहा था... शायद इसलिए कि उसे जीना था।

[also_read ids="5789" title="ये भी पढ़ें"]

...वरना मासूम का बच पाना मुश्किल था

ग्रामीणों कह रहे हैं कि- बच्चे की गर्भनाल (जिला चिकित्सकीय भाषा में अंबिलिकल कॉर्ड कहते हैं) तक नहीं कटी थी। इससे साफ हैं कि उसका जन्म कुछ ही समय पहले हुआ था। आशंका है कि जन्म के तुरंत बाद ही उसे यहां लाकर छोड़ दिया गया, शायद मरने के लिए। यदि कुछ और देर हो जाती, तो बारिश, दम घुटने या किसी जानवर के हमले से उस मासूम का बच पाना बेहद मुश्किल था।

यह दृश्य देखकर अंबाराम पाटीदार ने बिना समय गंवाए गांव के गिरधारी चौधरी, मुकेश पाटीदार और सुनील राठौड़ को सूचना दी। गिरधारी चौधरी ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है और फिलहाल उसकी हालत सुरक्षित बताई जा रही है।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

बच्चे की हालत स्थिर

अब पुलिस उस शख्स तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिसने इस मासूम को मौत के भरोसे छोड़ दिया। डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव के अनुसार बच्चे की हालत स्थिर है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही निजी और सरकारी अस्पतालों तथा प्रसूति केंद्रों से हाल ही में हुए प्रसव का रिकॉर्ड भी एकत्र किया जा रहा है, ताकि बच्चे को छोड़ने वाले व्यक्ति या परिजनों की पहचान की जा सके।

यह घटना केवल एक आपराधिक मामला नहीं है, बल्कि सामाजिक संवेदनाओं की भी परीक्षा है। एक तरफ किसी ने जन्म लेते ही इस मासूम को दुनिया से छीन लेने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर एक किसान की सजगता, ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की तेजी ने उसे नया जीवन दे दिया।

बड़ा सवाल- आखिर यह कैसी सजा ?

उस मासूम का कोई नाम नहीं है, कोई पहचान नहीं है। लेकिन रविवार की सुबह उसने पूरे समाज को एक सवाल जरूर दे दिया- क्या किसी नवजात को इस दुनिया में आने की सजा मौत हो सकती है?

[also_read ids="5783" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 28 Jun 2026 16:02:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में पूर्व CM दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, राम मंदिर चंदे, EVM और भ्रष्टाचार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा& 'चंदा चोरी करने वालों का मेरे घर आना वर्जित होगा' https://acntimes.com/digvijay-singh-ratlam-ram-mandir-evm-bjp-press-conference https://acntimes.com/digvijay-singh-ratlam-ram-mandir-evm-bjp-press-conference रतलाम प्रवास पर पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार, राम मंदिर ट्रस्ट और चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल; राहुल गांधी और जमीन विवाद पर सफाई भी दी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शनिवार शाम रतलाम दौरे पर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण में कथित चंदे की पारदर्शिता, ईवीएम (EVM) की विश्वसनीयता, भ्रष्टाचार, भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली तथा अन्य समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।

राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे का मुद्दा उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह अपने घर के बाहर पोस्टर लगवाएंगे, जिस पर लिखा होगा कि "चंदा चोरी करने वाले संगठन का मेरे यहाँ आना पूरी तरह से वर्जित है।" उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाए गए धन के उपयोग में पारदर्शिता नहीं है।

उनका दावा था कि सिंधी समाज के लोगों द्वारा दान की गई करीब 200 किलो चांदी की ईंटों और सोने के जेवरों की कोई रसीद नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं भी राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया था, लेकिन उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मनोनीत ट्रस्टियों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार हो रहा है।

[also_read ids="5787" title="ये भी पढ़ें"]

'भ्रष्टाचार भाजपा के लिए मुद्दा नहीं'

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं रह गया है।

उन्होंने कांग्रेस और भाजपा की कार्यशैली की तुलना करते हुए कहा, "कांग्रेस सरकार में अशोक चव्हाण को केवल एक फ्लैट आवंटन विवाद के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं भाजपा का तरीका है- खूब खाओ और खूब खिलाओ, अकेले मत खाओ, हमें भी हिस्सा दो। किसी भी मामले में फंसोगे तो हम बचा लेंगे।"

पूर्व सीएम ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन पर भाजपा ने पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, बाद में उन्हें पार्टी में शामिल कर मुख्यमंत्री बना दिया गया।

[also_read ids="5787" title="ये भी पढ़ें"]

कांग्रेस की हार के दो कारण गिनाए, EVM पर सवाल उठाए

चुनावों में कांग्रेस की हार और कई राज्यों में बढ़त खोने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने दो प्रमुख कारण गिनाए। उन्होंने कहा कि पहला कारण हिंदू-मुस्लिम के नाम पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण और दूसरा ईवीएम का खेल है।

ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब 18 वर्ष का एक छात्र सीबीएसई (CBSE) का पोर्टल हैक कर सकता है, तो ईवीएम का सॉफ्टवेयर क्यों हैक नहीं हो सकता?

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी संभव थी तो लोकसभा चुनाव में भाजपा 240 सीटों पर ही क्यों सिमट गई, तो उन्होंने जवाब दिया कि भाजपा को मिली 240 सीटों में बड़ी संख्या गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से आई है, जहाँ उनके अनुसार ईवीएम में गड़बड़ी हुई।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

राहुल गांधी न्यायालय की गरिमा का सम्मान किया

राहुल गांधी द्वारा न्यायालय में माफी मांगने से जुड़े प्रश्न पर दिग्विजय सिंह ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने केवल न्यायालय की गरिमा का सम्मान करते हुए एक बार माफी मांगी थी।

करीब 100 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन से जुड़े विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास इस मामले में गलत जानकारी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला पूरी तरह 'गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट' (सरकार से सरकार) हस्तांतरण का है। उनके अनुसार संबंधित संस्था एक सरकारी न्यास (ट्रस्ट) है, जिसके पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस ट्रस्ट के अध्यक्ष रह चुके हैं, इसलिए इसे निजी लाभ का मामला बताना पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है।

[also_read ids="5781" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 28 Jun 2026 03:23:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
रोशनी का महादान ! आंखें बंद हुईं, लेकिन दो लोगों की दुनिया रोशन कर गईं सुषमा खोंड, परिजन ने शोक को सेवा में बदला https://acntimes.com/sushma-khond-netradan-ratlam https://acntimes.com/sushma-khond-netradan-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जीवन की अंतिम यात्रा के बाद भी किसी के जीवन में उजाला किया जा सकता है, इसका प्रेरणादायी उदाहरण शहर के खोंड परिवार ने पेश किया। 85 वर्षीय सुषमा खोंड का निधन हुआ तो परिजन ने नेत्रदान का निर्णय लेकर मानवता का परिचय दिया। दिगवंत खोंड की आंखें भले ही बंद हुईं लेकिन वे अंतिम विदाई से पहले दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन को रोशन करने का जरिया बन गईं।

शहर के छत्रीपुल क्षेत्र स्थित प्रिंस प्लाजा में रहने वाली 85 वर्षीय सुषमा पति स्व. हरनिथा खोंड का गत दिवस निधन हो गया। उनके निधन के उपरांत परिजन ने उनके नेत्रदान कराने का निर्णय लिया। इस पुनीत कार्य की प्रेरणा ध्रुवकुमार पारखी, रश्मि माधवी पारखी एवं उनके परिवार ने दी। समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानव सेवा के लिए उनके सतत प्रयासों ने परिजन को यह महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रेरणादायी निर्णय में परिवार के सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। इनमें पुत्र दिलीप, पुत्रवधु अलका मेंढे, शोभा खोंड (मेंढे), अलका मेंढे (खोंड), पौत्र मोहित, अभिषेक, पीयूष, पुत्रियां अनीता देव एवं छाया अवस्थी सहित समस्त परिवारजन शामिल रहे।

[also_read ids="5784" title="ये भी पढ़ें"]

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई संस्थाएं

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर स्वर्गीय सुषमा खोंड के निधन की सूचना परिजन ने काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी को दी। सूचना प्राप्त होते ही काकानी ने तत्काल गीता भवन न्यास, बड़नगर के डॉ. जी. एल. ददरवाल तथा नेत्रम् संस्था को सूचित किया। नेत्रदान की प्रक्रिया डॉ. ददरवाल द्वारा मोहनलाल राठौड़ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

परिजन का किया सम्मान

नेत्रदान जैसी मानवीय पहल के लिए काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, नेत्रम् संस्था एवं गीता भवन न्यास, बड़नगर द्वारा परिजन को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्थाओं ने परिवार की उदारता, संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए इसे जन-जागरूकता का प्रेरक उदाहरण बताया।

इस अवसर पर काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी, नेत्रम् संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुशील मीनु माथुर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उपचार से नेत्रदान तक रही महत्वपूर्ण भूमिका

बता दें कि काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के वरिष्ठ डॉ. दीनदयाल काकानी एवं उनके सुपुत्र आयुष काकानी द्वारा स्वर्गीय सुषमा खोंड की चिकित्सा की जा रही थी। उनके मार्गदर्शन और संस्थाओं के समन्वित प्रयासों ने इस नेक कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विशेषज्ञों का मानना है कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो लोगों को दृष्टि मिल सकती है। ऐसे में स्वर्गीय सुषमा खोंड के परिवार का यह निर्णय न केवल दो जीवनों में प्रकाश लाने वाला है, बल्कि समाज में अंगदान और नेत्रदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने वाला भी है।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 26 Jun 2026 00:33:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित 4 के विरुद्ध FIR दर्ज, विधायक बोले& कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित https://acntimes.com/bap-protest-fir-kamleshwar-dodiyar-ratlam https://acntimes.com/bap-protest-fir-kamleshwar-dodiyar-ratlam 47 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे प्रदर्शनकारी, प्रशासन ने बिना अनुमति धरना व सड़क जाम का लगाया आरोप

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन कर यातायात बाधित किया। विधायक डोडियार ने इसे दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया है।

बुधवार को भारत आदिवासी पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक खाद, बीज, बिजली संकट तथा ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन के लिए रतलाम में एकत्र हुए थे। विधायक कमलेश्वर डोडियार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही एडीएम को 47 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा था।

इसके चलते स्टेशन रोड थाना पुलिस ने राजस्व निरीक्षक तरुण रघुवंशी की रिपोर्ट पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा, जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार, दिनेश माल सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[also_read ids="5786" title="ये भी पढ़ें"]

इसलिए दर्ज हुई एफआईआर 

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन और पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को बंजली बायपास पर ही रोककर वहीं ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन विधायक कमलेश्वर डोडियार और समर्थक इस पर सहमत नहीं हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारी पैदल शहर की ओर बढ़े। रास्ते में पुलिस ने कई स्थानों पर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे आगे बढ़ते रहे।

पुलिस-प्रशासन ने कोर्ट चौराहे पर बैरिकेड्स लगाए थे, जिसे प्रदर्शनकारियों ने हटा दिया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रशासन ने मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग की कर दी थी लेकिन विधायक और उनके समर्थक सिटी फोरलेन सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सभा को संबोधित भी किया।

पुलिस-प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के ऐसा करने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हुई। सड़क जाम होने से आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के आदेश का उल्लंघन किया गया।

रैली की सूचना पहले ही दे दी थी- विधायक

विधायक कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि प्रदर्शन और रैली की विधिवत सूचना एक दिन पहले सुबह 11:52 बजे जिला कलेक्टर को शासकीय ई-मेल आईडी के माध्यम से भेज दी गई थी। इसके बावजूद प्रशासन ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से प्रकरण दर्ज किया।

डोडियार ने कहा कि यदि प्रशासन को किसी प्रकार की औपचारिक अनुमति की आवश्यकता थी तो उन्हें इसकी जानकारी देकर प्रक्रिया पूरी करने का अवसर दिया जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके विधायक पद से जुड़े विशेषाधिकारों का हनन कर रहा है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या एक विधायक को अधिकारियों से मिलने या जनता की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ेगी।

भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

विधायक डोडियार ने एफआईआर को पूरी तरह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता की समस्याओं को उठाने पर इस प्रकार की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है।

उनके अनुसार भारत आदिवासी पार्टी इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेगी और न्यायालय के माध्यम से एफआईआर निरस्त कराने का प्रयास करेगी।

[also_read ids="4586" title="ये भी पढ़ें"]

"लोकप्रियता से घबराकर की जा रही कार्रवाई"

डोडियार ने दावा किया कि भारत आदिवासी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और आगामी चुनावों में उसकी रणनीति से घबराकर राजनीतिक विरोधी उन्हें कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि पार्टी किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी आदिवासियों, किसानों, मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन और आवश्यकता पड़ने पर अदालत तक अपनी आवाज उठाती रहेगी।

कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ने का दावा

विधायक ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से पार्टी कार्यकर्ता और किसान डरने वाले नहीं हैं। इसके विपरीत इससे उनका मनोबल और मजबूत होगा तथा वे जनता के हितों के लिए और अधिक मजबूती के साथ संघर्ष करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित रहकर आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान भी किया।

[also_read ids="4387" title="ये भी पढ़ें"]

पंचायती राज चुनावों को लेकर भी किया दावा

कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी आगामी पंचायती राज चुनाव पूरी संगठनात्मक ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करेगी तथा सैलाना, बाजना, रतलाम ग्रामीण और पिपलोदा जनपदों में जनपद अध्यक्ष पदों पर भी अपना परचम लहराएगी। इसके साथ ही अधिक से अधिक सरपंच पद जीतकर क्षेत्र की राजनीति में नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

]]>
Thu, 25 Jun 2026 20:18:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
BAP ने भरी हुंकार ! खाद, बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य और किसानों की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन, सैलाना विधायक बोले& 8 दिन में समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन https://acntimes.com/bap-jan-akrosh-rally-ratlam-kamleshwar-dodiyar-memorandum https://acntimes.com/bap-jan-akrosh-rally-ratlam-kamleshwar-dodiyar-memorandum 48 सूत्रीय मांगों को लेकर भारत आदिवासी पार्टी ने निकाली जन आक्रोश रैली, 7 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली व्यवस्था, सड़क निर्माण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और आदिवासी क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (बाप) ने बुधवार को रतलाम में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी ने बंजली बायपास तिराहा से जन आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया। इस दौरान 48 सूत्रीय ज्ञापन भी दिया गया। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने चेतावनी दी कि 8 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो फिर आंदोलन होगा।

भारत आदिवासी पार्टी द्वारा किए गए जन आक्रोश रैली के आह्वान के चलते बुधवार सुबह 11 बजे से बांसवाड़ा रोड स्थित बंजली बायपास तिराहे पर कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और बैनर लेकर मौके पर एकत्र हो गए। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा, वरिष्ठ नेता चंदू मईड़ा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली शुरू होने से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने पार्टी नेताओं से चर्चा कर कलेक्ट्रेट तक मार्च नहीं निकालने और मौके पर ही ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव रखा। हालांकि नेताओं ने इसे स्वीकार नहीं किया। जिला उपाध्यक्ष केशु निनामा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालेगी और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से रैली को नहीं रोकने की अपील की।

समस्याएं सुलझाने के बजाय बढ़ा रहे अधिकारी- विधायक डोडियार

रैली को संबोधित करते हुए विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि चार दिन पहले ही तय किया गया था कि कलेक्टर कार्यालय जाकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अधिकारी नई समस्याएं खड़ी कर रहे हैं, इसलिए पार्टी सीधे जिला मुख्यालय पर अपनी बात रखने आई है। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही ज्ञापन देने के सुझाव को कार्यकर्ताओं ने भी अस्वीकार कर दिया। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे बंजली तिराहे से रैली कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुई।

7 किमी पैदल चले, बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़े

रैली में शामिल कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। विधायक कमलेश्वर डोडियार और जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा भी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलते रहे। दोनों नेताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ करीब सात किलोमीटर पैदल यात्रा कर कलेक्ट्रेट तक मार्च किया।

रैली को रोकने के लिए पुलिस ने आंबेडकर सर्कल और कोर्ट चौराहा सहित कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए, लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया और किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

[also_read ids="5782" title="ये भी पढ़ें"]

कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर बैठ गए प्रदर्शनकारी

कलेक्ट्रेट के बाहर रोके जाने के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशु निनामा और कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान प्रदर्शनकारी लगातार कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कलेक्टर कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। करीब एक घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद शाम करीब 5 बजे विधायक डोडियार ने अपर कलेक्टर को 48 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

...तो आंदोलन होगा तेज

ज्ञापन सौंपने के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने चेतावनी दी कि यदि आठ दिनों के भीतर मांगों और समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भारत आदिवासी पार्टी आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप देगी।

[also_read ids="5783" title="ये भी पढ़ें"]

ज्ञापन में ये उठाई प्रमुख मांगें

किसानों से जुड़े मुद्दे

  • खाद-बीज की कालाबाजारी और अधिक मूल्य वसूली पर रोक लगाई जाए।
  • ई-टोकन और फार्मर रजिस्ट्री के कारण किसानों को हो रही परेशानियां दूर की जाएं।
  • वर्षों से शासकीय भूमि पर खेती कर रहे गरीब आदिवासी किसानों को भी खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए।
  • सरवन, शिवगढ़, बासिन्द्रा और रावटी में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र खोले जाएं।
  • किसानों की विवादित भूमि का सीमांकन समय-सीमा में किया जाए।
  • आदिवासी किसानों की भूमि विवाद और सीमांकन मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

सड़क और परिवहन संबंधी मांगें

  • बारिश में खराब होने वाले ग्रामीण मार्गों पर तत्काल ग्रेवल और मुरम डाली जाए।
  • शिवगढ़ बायपास रोड का निर्माण कराया जाए।
  • रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग को फोरलेन बनाया जाए।
  • लंबित सड़क और डेम निर्माण कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं।

मंडी और कृषि सुविधाएं

  • सरवन में उपमंडी प्रारंभ की जाए।
  • सैलाना मंडी को बायपास क्षेत्र में स्थापित किया जाए।
  • सैलाना मंडी में व्यापारी भवन का निर्माण कराया जाए।

पेयजल और बिजली व्यवस्था

  • जिन गांवों में लोगों को पेयजल के लिए 300 मीटर या उससे अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है, वहां तत्काल जल व्यवस्था की जाए।
  • छावनी, नारायणगढ़ और बरड़ा में निर्मित टंकियों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
  • बाजना में 33 केवी विद्युत ग्रिड स्थापित किया जाए।

राजस्व और प्रशासनिक मांगें

  • पटवारियों की नियमित हल्का उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
  • राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण कराया जाए।
  • भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जाए।

स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दे

  • सैलाना और बाजना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों के लिए स्वीकृत राशि जारी कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए।
  • नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन शुरू किया जाए।
  • सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों और महिला चिकित्सकों की पदस्थापना की जाए।
  • शिवगढ़, रावटी और सरवन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत किया जाए।
  • मरीजों को अनावश्यक रेफर करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए।

कानून व्यवस्था और अन्य मांगें

  • अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर कठोर कार्रवाई की जाए।
  • पुलिस थानों में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  • अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
  • आईटीडीपी सैलाना में रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती की जाए।

शिक्षा से जुड़े मुद्दे

  • छात्रावासों और आश्रमों की नियमित जांच कर गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
  • सैलाना के भीलों की खेड़ी हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी विद्यालय में उन्नत किया जाए।
  • सैलाना में कृषि महाविद्यालय स्थापित किया जाए।

[also_read ids="5785" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 25 Jun 2026 01:54:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
अच्छी पहल ! जिला अभिभाषक संघ परिसर में 24 जून को लगेगा विशेष बैंकिंग शिविर, शून्य बैलेंस पर खुलेंगे खाते https://acntimes.com/ratlam-bank-camp-jan-dhan-account-advocates-june-24 https://acntimes.com/ratlam-bank-camp-jan-dhan-account-advocates-june-24 अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, रुपे डेबिट कार्ड और बीमा सुविधा भी उपलब्ध

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला अभिभाषक संघ, रतलाम द्वारा अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारी संघ के सदस्यों के लिए विशेष बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर पंजाब एंड सिंध बैंक की स्टेशन रोड शाखा आयोजित करेगी। यह 24 जून 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक जिला अभिभाषक संघ के पुराने हॉल में आयोजित होगा।

जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत शून्य (0) बैलेंस पर बैंक खाते खोले जाएंगे। खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा तथा योजना के नियमों के अनुसार 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।

[also_read ids="5638" title="ये भी पढ़ें"]

उन्होंने बताया कि शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) शामिल हैं। शिविर में इन योजनाओं के लिए पंजीयन की सुविधा के साथ आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील

जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी अधिवक्ता साथियों एवं न्यायालय कर्मचारी संघ के सदस्यों से अपील की है कि वे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचें, ताकि बैंकिंग सेवाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सके।

[also_read ids="5155" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 23 Jun 2026 09:25:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
RDA नगर विकास योजना&02 : 140.81 रुपए से विकसित होगा त्रिवेणी मेला परिसर के पास होगा विकास, मंत्री चेतन्य काश्यप ने दिया जनसुविधाओं पर विशेष जोर https://acntimes.com/ratlam-nagar-vikas-yojana-02-samiksha-chaitanya-kashyap https://acntimes.com/ratlam-nagar-vikas-yojana-02-samiksha-chaitanya-kashyap त्रिवेणी मेला स्थल के समीप विकसित होगी योजना, नियोजन की कमियां दूर करने के निर्देश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण द्वारा त्रिवेणी मेला स्थल के समीप प्रस्तावित नगर विकास योजना क्रमांक-02 की समीक्षा राज्य शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में की। समीक्षा के दौरान उन्होंने योजना में जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा इसे अधिक से अधिक जनोपयोगी स्वरूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

बैठक में योजना के वास्तुविद एवं परामर्शदाता संस्था अर्बन लिंक्स, इंदौर के प्रबंध संचालक मयंक जगवानी ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों के साथ-साथ जनसुविधाओं से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों का प्रस्तुतीकरण किया।

समीक्षा के दौरान मंत्री काश्यप ने योजना के नियोजन में मौजूद कमियों को विशेष रूप से चिह्नित करते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का विकास इस प्रकार किया जाए कि नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

[also_read ids="5776" title="ये भी पढ़ें"]

140.81 करोड़ रुपए की लागत से होगा विकास

प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित नगर विकास योजना-02 के अंतर्गत लगभग 70.128 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकास कार्य किए जाने हैं। योजना की अनुमानित लागत 140.81 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। योजना का मानचित्र नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है।

ये उपस्थित रहे

बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी एवं प्रवीण सोनी, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार शर्मा तथा प्राधिकरण के कर्मचारी राजेश उपाध्याय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

[also_read ids="5772" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 23 Jun 2026 09:10:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
आवाज विकास की ! सैलाना बस स्टैंड चौड़ीकरण के समर्थन में उतरे 200 से अधिक व्यापारी, प्रशासन से रोक हटाने की मांग की, आंदोलन की चेतावनी दी https://acntimes.com/sailana-bus-stand-chaudikaran-vyapari-samarthan https://acntimes.com/sailana-bus-stand-chaudikaran-vyapari-samarthan ओशीन परिसर में हुआ व्यापारी सम्मेलन, कहा- विकास कार्य नहीं रुका तो शहर को मिलेगा फायदा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना बस स्टैंड के प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य को लेकर चल रहे विवाद के बीच नगर के 200 से अधिक व्यापारियों ने खुलकर समर्थन जताया है। रविवार शाम ओशीन परिसर में आयोजित व्यापारी मिलन समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में नगर परिषद की कार्रवाई को उचित बताते हुए जिला प्रशासन से विकास कार्य पर लगी रोक तत्काल हटाने की मांग की।

व्यापारियों ने कहा कि बस स्टैंड चौड़ीकरण नगर के भविष्य और यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी है। यदि विकास कार्य को अनावश्यक रूप से रोका गया तो व्यापारियों को व्यापक जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने कहा कि नगर की बढ़ती आबादी, बढ़ते वाहनों और यातायात दबाव के कारण वर्तमान बस स्टैंड की क्षमता कम पड़ने लगी है। ऐसे में चौड़ीकरण समय की आवश्यकता है।

व्यापारियों का कहना था कि यदि विकास कार्य लगातार टलता रहा तो भविष्य में पूरे बस स्टैंड को बायपास क्षेत्र में स्थानांतरित करने की नौबत आ सकती है। ऐसा होने पर वर्तमान बस स्टैंड और उसके आसपास स्थित सैकड़ों व्यापारियों के कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

[also_read ids="5771" title="ये भी पढ़ें"]

प्रशासन के रवैये पर उठाए सवाल

ओशीन परिसर में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने जिला प्रशासन के रुख पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने कहा कि बस स्टैंड चौड़ीकरण को राजनीतिक या विवादित मुद्दे के रूप में नहीं, बल्कि नगर विकास के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने एकमत से निर्णय लिया कि जनहित के इस कार्य पर लगी रोक हटाने के लिए आवश्यक होने पर आंदोलन भी किया जाएगा।

इन्होंने रखा पक्ष- बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट अरविंद मुरेरा, श्याम धाकड़, कमलेश कसेरा, राजेन्द्र चंडालिया, पूरनमल परमार, जीवनलाल भोई, संजय तातेड़, रूपेश लोढ़ा और मोनू शर्मा ने नगर परिषद के निर्णय को जनहित में बताया और विकास कार्य जल्द शुरू करने की मांग की।

नगर परिषद अध्यक्ष बोले- कार्रवाई में कोई कमी नहीं

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने परिषद का पक्ष रखते हुए कहा कि चौड़ीकरण प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत की गई है और परिषद की कार्रवाई में किसी प्रकार की कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि रोक हटते ही परिषद निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए तैयार है तथा प्रभावित दुकानदारों को पूर्व घोषणा के अनुरूप नई दुकानें लागत मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन मंगलेश कसेरा ने किया।

[also_read ids="5770" title="ये भी पढ़ें"]

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सैलाना नगर परिषद ने लगभग तीन माह पूर्व नगर विकास और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड चौड़ीकरण का प्रस्ताव पारित किया था। इस योजना के तहत 15 दुकानों को प्रभावित क्षेत्र में चिन्हित किया गया था, जिन्हें हटाकर बस स्टैंड का विस्तार किया जाना प्रस्तावित था।

नगर परिषद के अनुसार प्रभावित दुकानदारों को बाद में नई दुकानें लागत मूल्य पर पुनः आवंटित की जानी हैं। बताया गया कि प्रभावित 15 दुकानदारों में से लगभग आधे दुकानदारों ने विकास कार्य के समर्थन में अपनी दुकानें खाली कर नगर परिषद को सौंप भी दी हैं।

वहीं सात दुकानदारों ने इस मामले को न्यायालय में चुनौती दी थी। न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद निर्माण कार्य को हरी झंडी दिए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से लगी रोक के कारण नगर परिषद अब तक चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं कर सकी है।

[also_read ids="5767" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 22 Jun 2026 18:38:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
आदिवासी किसानों और ग्रामीणों के मुद्दों पर BAP का आंदोलन 24 जून को रतलाम में, महारैली और कलेक्टर कार्यलय पर होगा प्रदर्शन https://acntimes.com/bharat-adivasi-party-maha-rally-ratlam-24-june https://acntimes.com/bharat-adivasi-party-maha-rally-ratlam-24-june खाद-बीज में कथित गड़बड़ी, वन विभाग की कार्यप्रणाली, पेट्रोल-डीजल संकट और जर्जर सड़कों के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय पर होगा प्रदर्शन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आदिवासी किसानों, ग्रामीणों एवं आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने 24 जून (बुधवार) 2026 को रतलाम में महा रैली एवं ज्ञापन प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आंदोलन का नेतृत्व सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार करेंगे। इसमें जिलेभर से किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिक शामिल होंगे।

पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महा रैली सुबह 11.00 बजे रतलाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगी। आंदोलन का उद्देश्य आदिवासी अंचल में किसानों और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना है। सैलाना विधायक डोडियार ने आरोप लगाया  है कि आदिवासी क्षेत्र के किसान खाद एवं बीज की खरीदी के दौरान लूट और ठगी का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि संबंधित विभागों के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रशासन द्वारा प्रभावी निगरानी नहीं किए जाने से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।

[also_read ids="5770" title="ये भी पढ़ें"]

वन विभाग के रवैये पर भी जताई नाराजगी

विधायक ने वन विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि आदिवासी किसानों के साथ दमनात्मक और भय का माहौल बनाने वाला रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में असंतोष की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा है और अब इन मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद की जाएगी।

पेट्रोल-डीजल संकट और बदहाल सड़कें भी प्रमुख मुद्दे

भारत आदिवासी पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को भी गंभीर समस्या बताया है। पार्टी का कहना है कि कई गांवों में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से किसानों, आम नागरिकों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी आंदोलन का प्रमुख हिस्सा रहेगा। पार्टी का आरोप है कि खराब सड़कों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग समाधान के लिए गंभीर प्रयास नहीं कर रहे हैं।

[also_read ids="5768" title="ये भी पढ़ें"]

समस्याओं के समाधान की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पार्टी ने मांग की है कि किसानों और ग्रामीणों से जुड़े इन गंभीर मामलों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

सैलाना विधायक ने कहा कि यह आंदोलन आदिवासी समाज, किसानों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो भारत आदिवासी पार्टी आंदोलन को और व्यापक स्वरूप देने के लिए बाध्य होगी।

बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान

भारत आदिवासी पार्टी ने जिलेभर के किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से महा रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने की अपील की है।

[also_read ids="5759" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 22 Jun 2026 17:36:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रदेश स्तरीय आंदोलन ! 23 जून को बंद रहेगी कृषि उपज मंडी, मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में व्यापारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन https://acntimes.com/ratlam-mandi-band-mandi-shulk-vriddhi-virodh-23-june https://acntimes.com/ratlam-mandi-band-mandi-shulk-vriddhi-virodh-23-june नहीं होगी उपज की नीलामी और खरीदी, किसानों से मंडी नहीं आने की अपील

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मंडी शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में रतलाम कृषि उपज मंडी 23 जून (सोमवार), 2026 को पूरी तरह बंद रहेगी। प्रदेश स्तर पर अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापारी महासंघ द्वारा दिए गए बंद के आह्वान का रतलाम के विभिन्न व्यापारी संगठनों ने समर्थन किया। उन्होंने मंडी में सभी प्रकार की खरीदी-बिक्री एवं नीलामी कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है।

व्यापारियों के अनुसार राज्य सरकार ने हाल ही में मंडी शुल्क को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया है। उनका कहना है कि शुल्क में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि से व्यापारियों के साथ-साथ किसानों पर भी अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। इसी के विरोध में प्रदेशभर की मंडियों में एक दिवसीय बंद का आयोजन किया जा रहा है।

रतलाम में दि ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन, मंडी व्यापारी संघ, मंडी युवा व्यापारी संघ, संघर्षशील लहसुन-प्याज मंडी युवा व्यापारी संघ तथा श्री रत्नपुरी लहसुन-प्याज मंडी व्यापारी संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बंद को सफल बनाने की अपील की है।

[also_read ids="5768" title="ये भी पढ़ें"]

मंडी नहीं आएं किसान

व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि 23 जून को मंडी में किसी भी कृषि उपज की नीलामी नहीं होगी। साथ ही किसानों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपनी उपज लेकर मंडी न पहुंचें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रमुख व्यापारी संगठनों ने किया समर्थन

  • संघर्षशील लहसुन-प्याज मंडी युवा व्यापारी संघ : अध्यक्ष नीलेश बाफना, सचिव प्रकाश जाधव।
  • दि ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन : सचिव हितेश मेहता।
  • मंडी व्यापारी संघ : अध्यक्ष राकेश लाठी, सचिव हितेश बाफना।
  • मंडी युवा व्यापारी संघ : अध्यक्ष दिलीप मेहता, सचिव धर्मेंद्र माहेश्वरी।
  • श्री रत्नपुरी लहसुन-प्याज मंडी व्यापारी संघ : अध्यक्ष रितेश बाफना, सचिव पंकज अग्रवाल।
  • पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि : मनोज जैन एवं अन्य पदाधिकारी।

[also_read ids="5767" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 22 Jun 2026 16:34:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
सतर्कता से सफलता ! नाकाबंदी कर वाहन चैक कर रही थी पुलिस, हथियारों के साथ मिल गए 6 बदमाश https://acntimes.com/ratlam-illegal-pistol-seizure-six-accused-arrested https://acntimes.com/ratlam-illegal-pistol-seizure-six-accused-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो अवैध पिस्टल, छह जिंदा कारतूस तथा दो वाहन जब्त हुए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पास हथियारों के कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिले।

यह जानकारी एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया को दो। उन्होंने बताया कि 18 जून 2026 की रात औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस सैलाना रोड स्थित सिद्ध विनायक कॉलोनी के समीप सघन वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पलसोड़ा की ओर से एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार छह युवक तेज रफ्तार में आते दिखाई दिए।

संदेह होने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल चला रहे रोहित उर्फ कृष्णा माली के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं एक्टिवा स्कूटी चला रहे जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू की तलाशी में एक अन्य अवैध पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले।

[also_read ids="5765" title="ये भी पढ़ें"]

लाइसेंस नहीं, वाहन दस्तावेज भी गायब

पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस और दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी सामने आया कि वाहन चालकों के पास वाहनों के आवश्यक दस्तावेज और वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं थे।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों हथियार, कारतूस और वाहन जब्त कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से कई के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, धोखाधड़ी, जुआ एक्ट तथा अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि मुख्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 39/192 एवं 146/196 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने हथियार कहां से प्राप्त किए और उनका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

गिरफ्तार आरोपी

  • रोहित उर्फ कृष्णा माली (19), निवासी मंडले कॉलोनी, राऊ जिला इंदौर, हाल मुकाम विनोबा नगर, रतलाम
  • वरुण उर्फ बंटी भार्गव (23), निवासी ग्राम बाजनखेड़ा, थाना स्टेशन रोड, रतलाम
  • अबरार हुसैन (26), निवासी पीएनटी कॉलोनी, गली नंबर-2, रतलाम
  • जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू सोलंकी (34), निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी, रतलाम
  • दीपेश उर्फ छोटा गोलू पाल (22), निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी, रतलाम
  • दीपांशु डाबी मालवीय (20), निवासी ग्राम भामल, थाना थांदला, जिला झाबुआ

यह सामग्री हुई जब्त

आरोपियों के पास से 02 अवैध पिस्टल (मैगजीन सहित), 06 जिंदा कारतूस (7.65 बोर), 1 पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-43-ZJ-7000, 01 एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP-ZH-0933 सहित कुल ₹1.80 लाख का सामान जब्त हुआ।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अशोक दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक विनोद कटारा, आरक्षक इमरान खान, पवन मेहता, कान्हा, रविराज सिंह, मोहन चौहान, रवि चंदेल, राजेश सेंगर, अर्जुन खींची, किशन तथा चालक मयंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

रोहित उर्फ कृष्णा पिता नरेन्द्र माली

  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 1362/20.12.2024, धारा 115, 238, 309(6), 310, 324(5), 61 बीएनएस
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 673/27.09.2024, धारा 115(2), 118(1), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 960/16.12.2024, धारा 296, 115(2), 324(4), 3(5) बीएनएस
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 114/05.03.2026, धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि
  • औ.क्षे. थाना रतलाम में प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्

2. जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू पिता राजेन्द्र सिंह सोलंकी

  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 235/23.05.2020, धारा 323, 324, 341, 506, 34 भादंवि
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 599/02.09.2023, धारा 13 जुआ एक्ट
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 376/24.06.2018, धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भादंवि
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 03/02.01.2017, थाना स्टेशन रोड, धारा 307, 323, 294, 147, 148 भादंवि
  • औ. क्षे. थाना रतलाम में प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट

3. अबरार पिता जाकिर हुसैन

  • जीआरपी थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 186/01.12.2018, धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि
  • स्टेशन रोड थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 290/01.05.2023, धारा ¾ जुआ एक्ट
  • स्टेशन रोड थाना में अपराध क्रमांक 137/02.03.2024, धारा 13 जुआ एक्ट
  • औ.क्षे. थाना रतलाम, प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट

[also_read ids="5763" title="ये भी पढ़ें"]

4. दीपेश उर्फ छोटा गोलू पिता अशोक पाल

  • जीआरपी थाना रतलाम में अपराध क्रमांक 137/02.03.2024, धारा 13 जुआ एक्ट
  • औ. क्षे. थाना रतलाम में प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026,धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट

5. दीपांशु पिता गोपाल डाबी मालवीय

  • थाना थांदला (जिला झाबुआ) में अपराध क्रमांक 143/03.03.2023, धारा 294, 323, 506, 34 भादवि
  • औ.क्षे. थाना रतलाम में प्रकरण अपराध क्रमांक 578/19.06.2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/181, 39/192, 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट

[also_read ids="5757" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 20 Jun 2026 00:50:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ा हादसा ! कूलर में पानी भरते समय पुलिसकर्मी को लगा करंट का झटका, एक पर में छिन गया परिवार का सहारा https://acntimes.com/policeman-abdul-pathan-dies-after-electric-shock-from-cooler-ratlam https://acntimes.com/policeman-abdul-pathan-dies-after-electric-shock-from-cooler-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अरिहंत परिसर कॉलोनी के एक घर में मंगलवार रात तो अमंगल हो गया। यहां करंट के एक झटके ने परिवार का सहारा छीन लिया। इस घटना ने पुलिस विभाग को भी झटका दिया है जिसका 46 वर्षीय एक जवान असमय काल के गाल में समा गया।

जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के पीछे अरिहंत परिसर में रहने वाले 46 वर्षीय अब्दुल पठान मंगलवार रात करीब 8 बजे अपने घर में रखे लोहे के कूलर में पानी भर रहे थे। इसी दौरान कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद वे उठ नहीं सके। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पठान की जिंदगी एक साधारण घरेलू दुर्घटना में अचानक थम गई। परिवार के मुखिया का साया उठने से उनकी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे पर दुख का पहाड़ ही टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार और मातम छा गया है।

[also_read ids="5759" title="ये भी पढ़ें"]

धार जिले के रहने वाले थे पठान

बताया जा रहा है कि अब्दुल पठान मूल रूप से धार जिले के नालछा ब्लॉक के निवासी थे। वे लंबे समय से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में रतलाम के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीएसबी शाखा में पदस्थ थे। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच वे एक जिम्मेदार, सरल और समर्पित कर्मचारी के रूप में पहचाने जाते थे। उनकी कार्यशैली और सेवा भाव के कारण उन्हें वर्ष 2024-25 में भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया था। इतना ही नहीं, वर्ष 2026 के लिए उन्हें अति उत्कृष्ट सेवा पदक हेतु भी नामित किया गया था।

[also_read ids="5757" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 16 Jun 2026 23:15:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
जमीन की जादूगरी ! 12.50 लाख वसूल लिए, कब्जा दिया न ही रजिस्ट्री कराई, कॉलोनी भी रचना हाउसिंग को बेच दी, सम्यक लैंडमार्क के संचालकों पर FIR दर्ज https://acntimes.com/land-fraud-samyak-landmark-rachna-housing-fir-ratlam https://acntimes.com/land-fraud-samyak-landmark-rachna-housing-fir-ratlam जांच में प्रथम दृष्टया अमानत में खयानत का मामला मिलने पर पुलिस ने दर्ज किया अपराध

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रियल एस्टेट कारोबार में निवेशकों के भरोसे के साथ खिलवाड़ का एक बड़ा मामला शहर में सामने आया है। करीब 14 साल पुराने प्लॉट आवंटन प्रकरण में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने सम्यक लैंडमार्क (यूनिट ऑफ सम्यक रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड) के तत्कालीन डायरेक्टर शशांक न्याती और संदीप बड़जात्या के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने लाखों रुपए लेने के बावजूद न तो आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री कराई गई और न ही कब्जा दिया। उन्होंने पूरी कॉलोनी ही रचना हाउसिंग सोसायी को बेच दी।

[follow_us]

जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड थाने पर इंदिरा नगर निवासी डॉ. सत्येंद्र पिता नंदलाल तिवारी द्वारा एक शिकायत प्रस्तुत की गई थी। इसमें अनावेदक फर्म रचना हाउसिंग के सहयोगी अनिल पिता कृष्णकुमार झालानी निवासी 101-देवप्रस्थ अपार्टमेंट रतलाम, प्रवीण पिता मोहनलाल सेलवाड़िया निवासी वालचंद तेरेस ताड़देव मुंबई तथा सम्यक लैण्डमार्क के सहमतिदाता 51-न्यू रोड फूट फैशन के पास रतलाम एवं 120-ट्रेड सेन्टर साउथ तुकोगंज इंदौर द्वारा प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी कर का आरोप लगाया था। मामले की जांच उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह कनेश ने की जिनके प्रतिवेदन के आधार पर सम्यक लैंडमार्क (यूनिट ऑफ सम्यक रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड) के तत्कालीन डायरेक्टर शशांक न्याती और संदीप बड़जात्या के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यहां सिलसिलेवार जानें पूरा मामला

जिस मामले में यह प्रकरण दर्ज हुआ है उसकी शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। मामला यूं है कि शिकायतकर्ता डॉ. सत्येंद्र तिवारी ने भक्तन की बावड़ी, महू-नीमच रोड स्थित सम्यक लैंडमार्क कॉलोनी में दो भूखंड खरीदे थे। भूखंड क्रमांक-256 उनके पिता नंदलाल के नाम तथा भूखंड क्रमांक-231 स्वयं के लिए क्रय किए थे। उन्होंने कॉलोनाइजर सम्यक लैंडमार्क के तत्कालीन डायरेक्टर शशांक न्याती और संदीप बड़जात्या को अलॉटमेंट के समय दोनों भूखंड के लिए पृथक-पृथक 12 लाख 50 हजार रुपए नकद भुगतान किया था। इसके एवज में कॉलोनाइजरों द्वारा उन्हें अलॉटमेंट लेटर दिया गया था।

[also_read ids="5413" title="ये भी पढ़ें"]

इसके बावजूद जब काफी समय तक भूखंडों की न तो रजिस्ट्री हुई और न ही कब्जा मिला। इससे प्रार्थी ने दोनों कॉलोनाइजरों से संपर्क साधा तो उन्होंने पूरी कॉलोनी रचना हाउसिंग को विक्रय कर देने की जानकारी दी, जहां अब प्लेटिनम वैली नाम से कॉलोनी विकसित हो चुकी है।

सिर्फ एक भूखंड की हुई रजिस्ट्री

(सम्यक लैंडमार्क के तत्कालीन संचालकों की मानें तो शिकायकर्ता डॉ. सत्येंद्र तिवारी के पिता का भूखंड यहां था, जो अब कहीं खो गया है, आपमें से किसी को मिले तो मो. नं. 9826809338 पर जरूर बताएं ताकि डॉ. तिवारी और पुलिस की तलाश पूरी हो सके।)

डॉ. तिवारी के अनुसार सम्यक लैंडमार्क के संचालकों से मिले जवाब के बाद उन्होंने रचना हाउसिंग फर्म के भागीदार से उक्त भूखंडों के संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने उनका भूखंड क्रमांक 256 (1500 वर्गफीट) लैंडमार्क कॉलोनी (अब प्लेटिनम वैली) में होने की पुष्टि की जिसका आधिपत्य भी तिवारी के पास है। रचना हाउसिंग के भागीदार ने 28 सितंबर 2020 को उसकी रजिस्ट्री भी करवा दी लेकिन डॉ. तिवारी के पिता के नाम के भूखंड क्रमांक 231 को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की।

#[also_read ids="5722" title="ये भी पढ़ें"]

डॉ. तिवारी ने पुनः सम्यक लैंडमार्क के तत्कालीन डायरेक्टरों न्याती और बड़जात्या से संपर्क साधा तो उन्होंने साफ कह दिया कि उक्त कॉलोनी का समस्त भू-भाग रचना हाउसिंग के स्वामित्व में है, इसलिए हम रजिस्ट्री नहीं करा सकते। तिवारी ने इसे उनके साथ अमानत में खयानत कर धोखाधड़ी करना बताया।

नहीं दे सके विक्रय व हस्तांतरण के दस्तावेज

शिकायत की जांच के दौरान पुलिस द्वारा सम्यक लैंडमार्क के तत्कालीन संचालकों और रचना हाउसिंग के भागीदार से कॉलोनी विक्रय, हस्तांतरण को लेकर संपादित अनुबंध व अन्य अभिलेख तलब किए गए जो उन्होंने प्रस्तुत नहीं किए। डॉ. तिवारी द्वारा शिकायत के साथ भूखंड क्रमांक 231 के लिए किए गए भुगतान की सम्यक लैंडमार्क फर्म द्वारा प्रस्तुत रसीदें और अलॉटमेंट लेटर भी सही पाए गए। यह भी पाया गया कि राशि लेने के बाद भी कॉलोनाइजरों द्वारा प्रार्थी को न तो रजिस्ट्री करवाई गई और न ही भूखंड का कब्जा ही दिया गया।

रचना हाउसिंग की भूमिका भी सवालों के घेरे में

मामले में रचना हाउसिंग फर्म का नाम भी सामने आया है। एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार आवेदक डॉ. सत्येंद्र तिवारी को सम्यक लैंडमार्क कॉलोनी के पूर्व संचालकों ने ही पूरी कॉलोनी रचना हाउसिंग को हस्तांतरित करने की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने प्रार्थी की इसकी पूर्व में कोई सूचना / जानकारी नहीं दी। आवेदन में रचना हाउसिंग के अनिल कुमार झालानी और प्रवीण सेलवाड़िया (अब इस दूनिया में नहीं) के नामों का भी उल्लेख है। इससे झालानी व अन्य भागीदारों की भूमिका सवालों के घेरे में है। बता दें कि, अभी झालानी या अन्य किसी व्यक्ति का नाम एफआईआर में नहीं आया है।

प्रतिवेदन में साफ उल्लेख है कि कॉलोनी से संबंधित कोई ऐसा दस्तावेज या अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे शिकायतकर्ता के आवंटित भूखंडों के अधिकारों का संरक्षण या समाधान साबित हो सके। जांच में यह तथ्य जरूर सामने आया कि शिकायतकर्ता द्वारा भुगतान की गई राशि सम्यक लैंडमार्क के तत्कालीन डायरेक्टरों को प्राप्त हुई थी, जबकि बाद में कॉलोनी का नियंत्रण बदल गया।

[also_read ids="4987" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 15 Jun 2026 22:49:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम पुलिस की बड़ी कॉम्बिंग गश्त ! 33 स्थाई और 61 गिरफ्तारी वारंट तामील, गुंडे&बदमाशों पर कसा शिकंजा https://acntimes.com/ratlam-police-combing-gashth-33-sthai-waranti-61-giraftari-warrant-tameel https://acntimes.com/ratlam-police-combing-gashth-33-sthai-waranti-61-giraftari-warrant-tameel पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जिलेभर में चला विशेष अभियान, जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की हुई चैकिंग

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एसपी अमित कुमार की अगुवाई में जिले के सभी अनुभागों में विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान 33 स्थायी और 61 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।

अभियान एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। इसमें सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, रतलाम एसडीओपी किशोर पाटनवाला, जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान, जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर, डीएसपी अजय सारवान तथा आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों की टीमों ने भाग लिया।

रतलाम सीएसपी घनघोरिया ने पुराने कंट्रोल रूम पर रतलाम शहर अनुभाग के पुलिस बल की ब्रीफिंग की और कॉम्बिंग गश्त के लिए टीमों को रवाना किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर गुंडे-बदमाशों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जनसंवाद के माध्यम से आम नागरिकों से चर्चा कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की।

[also_read ids="5757" title="ये भी पढ़ें"]

कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलेभर में पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 33 स्थाई वारंट तथा 61 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। इसके साथ ही जिलाबदर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, निगरानीशुदा बदमाशों और अन्य असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग एवं निगरानी की गई।

कार्रवाई रहेगी जारी

रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के लिए गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

[also_read ids="5751" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 14 Jun 2026 15:51:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
कोर्ट का फैसला ! चलती मोटरसाइकिल को लात मारकर गिराया, फिर तलवार से किया हमला किया, दो आरोपियों को 3&3 वर्ष का कारावास, 11 हजार रुपए अर्थदंड भी हुआ https://acntimes.com/two-convicts-sentenced-in-ratlam-sword-attack-case https://acntimes.com/two-convicts-sentenced-in-ratlam-sword-attack-case एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चलती मोटरसाइकिल को लात मारकर फरियादी को नीचे गिराने और उसके बाद तलवार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्रकरण में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी किए जाने के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों के खिलाफ फैसला सुनाया।

अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने बताया कि घटना 11 फरवरी 2021 की है। फरियादी भारत पिता गोविंद कुमावत ने थाना बिलपांक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मोटरसाइकिल से रतलाम जा रहा था। जब वह ग्राम उनी के आगे पहुंचा, तभी लगभग सुबह 11:30 बजे गांव पीपलखुटा निवासी अशोक पिता गिरधारी और राजाराम पिता भुवान मोटरसाइकिल से उसके पीछे आए और उसकी चलती मोटरसाइकिल को लात मारकर नीचे गिरा दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद आरोपी राजाराम हाथ में तलवार लेकर आया और जान से मारने की नीयत से फरियादी के सिर पर वार किया। इसी दौरान आरोपी अशोक ने राजाराम से तलवार लेकर फरियादी पर हमला किया। फरियादी ने अपने हाथों से बचाव करने का प्रयास किया, जिससे उसके दोनों हाथों तथा गले पर तलवार की गंभीर चोटें आईं और रक्तस्राव होने लगा। घटना के दौरान फरियादी की आवाज सुनकर दिनेश गुर्जर, रूपसिंह तथा अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। इसके बाद फरियादी के भाई सोनू ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया

[also_read ids="5745" title="ये भी पढ़ें"]

अशोक के कब्जे से जब्त हुई तलवार

प्रकरण में थाना बिलपांक पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी अशोक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर जब्त की गई। विवेचना पूर्ण होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया।

इन धाराओं में हुई सजा

मामले का विचारण अष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया के न्यायालय में हुआ। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को फरियादी को तलवार से गंभीर चोट पहुंचाने का दोषी पाया। न्यायालय ने आरोपी अशोक पिता गिरधारी और राजाराम पिता भुवान को धारा 326/34 भारतीय दंड संहिता के तहत दोषसिद्ध करते हुए 3-3 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

दोनों आरोपियों पर कुल ₹11,000 का अर्थदंड भी लगाया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी अशोक को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(बी) के तहत 2 वर्ष के कारावास से भी दंडित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी शासकीय अधिवक्ता एवं अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान द्वारा की गई।

[also_read ids="5741" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 13 Jun 2026 23:31:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
नियुक्ति / मनोनयन : मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ रतलाम की नई कार्यकारिणी घोषित, 5 जिला उपाध्यक्ष और 11 विभाग प्रमुख बनाए https://acntimes.com/mp-rajya-karmachari-sangh-ratlam-appoints-new-office-bearers https://acntimes.com/mp-rajya-karmachari-sangh-ratlam-appoints-new-office-bearers संघ ने जिला स्तर पर संगठन विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष, सह सचिव, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, कार्यालय मंत्री, जिला परामर्शदाता एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियां कीं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ रतलाम की नई जिला कार्यकारिणी एवं विभाग प्रमुखों की घोषणा कर दी गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के निर्देशानुसार जारी प्रेस नोट में संगठन को मजबूत करने और कर्मचारी हितों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

कार्यकारिणा का गठन संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव एवं महामंत्री जितेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशानुसार रतलाम जिला अध्यक्ष अशोक सिंह पंवार, जिला सचिव शैतानसिंह राठौर, जिला कोषाध्यक्ष हरीश भिंडवाल ने सर्वानुमिति से किया। जारी सूची के अनुसार जिला संगठन में विभिन्न पदों पर कुल दर्जनों पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन और विभागीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है। नई कार्यकारिणी में कुल 5 जिला उपाध्यक्ष, 5 सह सचिव, 2 संगठन मंत्री, 1 प्रचार मंत्री तथा 1 कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा संगठन को मार्गदर्शन देने के लिए 3 जिला परामर्शदाताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए 21 जिला कार्यकारिणी सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। संघ द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों के प्रभावी निराकरण के लिए 11 विभाग प्रमुखों की भी नियुक्ति की गई है।

संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी हितों, सेवा संबंधी समस्याओं और संगठन विस्तार के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

]]>
Sat, 13 Jun 2026 21:29:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
मीनाक्षी नटराजन प्रकरण : रतलाम में सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयुक्त को पुतला फूंका, फायर ब्रिगेड की बौछारें भी ठंडा नहीं कर सकीं आक्रोश https://acntimes.com/meenakshi-natarajan-namankan-nirast-ratlam-yuva-congress-pradarshan https://acntimes.com/meenakshi-natarajan-namankan-nirast-ratlam-yuva-congress-pradarshan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में मचे घमासान के बीच कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के फैसले के विरोध में शनिवार को रतलाम में युवा कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कोर्ट चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ तीखे नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और गर्म हो गया, जब प्रशासन की ओर से आग बुझाने के लिए पहले से तैनात फायर ब्रिगेड ने पुतले पर पानी की बौछारें छोड़ दीं। अचानक चली तेज धार के कारण कई कांग्रेस कार्यकर्ता भीग गए, लेकिन विरोध थमा नहीं। कार्यकर्ताओं ने इसे उनकी लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए नारेबाजी तेज कर दी।

कोर्ट चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता के सिद्धांतों की अनदेखी की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विपक्ष की मजबूत दावेदारी को रोकने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर ‘लोकतंत्र बचाओ’ और ‘तानाशाही बंद करो’ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

फायर ब्रिगेड ने डाला पानी लेकिन नहीं बनी बात

पुतले में आग लगाए जाने के तुरंत बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता जलते हुए पुतले को लेकर समीप की गली की ओर बढ़ गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद वे पुनः कोर्ट चौराहे पर लौटे और विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते हालात नियंत्रण में रहे।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेशन रोड थाना पुलिस पूरे समय मौके पर तैनात रही। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच किसी प्रकार की बड़ी झड़प नहीं हुई, हालांकि वाटर कैनन की कार्रवाई के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने दिखाई दिए।

[also_read ids="5740" title="ये भी पढ़ें"]

बढ़ाया जाएगा विरोध का दायरा

युवक कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नामांकन निरस्तीकरण के मुद्दे पर उचित जवाब नहीं मिला तो विरोध का दायरा और बढ़ाया जाएगा। उनका आरोप है कि यह फैसला लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और कांग्रेस कार्यकर्ता इसे लेकर प्रदेशभर में जनआंदोलन खड़ा करेंगे। प्रदर्शन में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट, महेंद्र कटारिया, सुहेल काजी, सैयद उसद जैदी, बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह अठाना और फैय्याज मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष ने कही यह बड़ी बात

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने मीडिया से कहा कि रतलाम की बेटी मनीक्षी नटराजन को कांग्रेस ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था। निश्चित तौर पर उनकी जीत तय थी लेकिन उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मीनाक्षी नटराजन जब तेलंगाना की प्रभारी थीं, तब वहां की एक महिला ने आरोप लगाया था कि एक नेता ने उन्हें धमकाया है। यह आरोप सीधे नटराजन पर नहीं था। मामले में सिर्फ उन्हें नोटिस जारी हुआ था, उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर झारखंड में निर्दलीय प्रत्याशी जिसे भाजपा का समर्थन था और वह कोर्ट में आरोपी भी है, इसके बावजूद उसका नामांकन रद्द नहीं किया गया है।

जाट ने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि किस प्रकार लोकतंत्र की हत्या हो रही है, लोकतांत्रित ढांचे को किस प्रकार कमजोर किया जा रहा है। अलग-अलग शिवसेना, डीएमके जैसी जो क्षेत्रीय पार्टियां हैं, उन्हें तो तोड़ दिया गया है। कांग्रेस का मनोबल भी गिराने की कोशिश की भी जा रही है। विपक्ष को तोड़ने का कार्य जो भाजपा सरकार और चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा है, हम उसकी निंदा करते हैं। इसके लिए हम उनसे हर तरह से लड़ने के लिए तैयार हैं। नटराजन का नामांकन निरस्त करने में भाजपा सरकार ने जो किया, और इसमें जो महत्वपूर्ण भूमिका चुनाव आयोग की रही, इसके लिए ही हमने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया।

[also_read ids="5749" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 13 Jun 2026 20:37:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम निवेश क्षेत्र में पत्थरों की बारिश, आंसू गैस और भगदड़; 3 पुलिसकर्मी घायल, दो दर्जन संदिग्ध हिरासत में, देखें पथराव का वीडियो... https://acntimes.com/ratlam-investment-area-protest-stone-pelting-police-injured https://acntimes.com/ratlam-investment-area-protest-stone-pelting-police-injured एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले के पलसोड़ी गांव में शुक्रवार को उस वक्त हालात विस्फोटक हो गए, जब प्रशासन और पुलिस का दल मेगा इंडस्ट्रियल पार्क (निवेश क्षेत्र) के लिए अतिक्रमण हटाने पहुँचा। बुलडोजर और भारी पुलिस बल देखकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। बहस, नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच अचानक पथराव शुरू हो गया। पत्थरों की बरसात में एक महिला आरक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जिला प्रशासन का दल भारी पुलिस बल, जेसीबी और अन्य मशीनरी के साथ सुबह करीब 11 बजे पलसोड़ी पहुंचा था। प्रशासन निवेश क्षेत्र के लिए चिह्नित भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने आया था। अधिकारियों के पहुंचते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा। शांति भंग होने की आशंका के चलते कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। इसके बावजूद विरोध शांत नहीं हुआ।

दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, कुछ लोगों ने प्रशासनिक दल और पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ मच गई। पथराव में पुलिसकर्मी पवन कुमार, राजेंद्र बारोठ और महिला आरक्षक शर्मीला कामरा घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया।

घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। अधिक चोट लगने के कारण आरक्षक पवन कुमार और शर्मिला कमरा को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कुछ देर बाद एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार लाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

पीढ़ियों से बसे हैं, अब अतिक्रमणकारी बता रहे- ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि उनके परिवार पीढ़ियों से इस भूमि पर रह रहे हैं, खेती कर रहे हैं और पशु चराते हैं। उनकी आजीविका पूरी तरह इसी जमीन पर निर्भर है। उनका आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें अतिक्रमणकारी घोषित किया जा रहा है।

[also_read ids="1252" title="ये भी पढ़ें"]

1500 हेक्टेयर में बन रहा मेगा इंडस्ट्रियल पार्क

मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) ग्राम बिबडौद, रामपुरिया, पलसोड़ी, जुलवानिया और जामथून सहित करीब 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क विकसित कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि निवेश क्षेत्र के लिए अधिगृहीत भूमि शासकीय है और प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं लेकिन ग्रामीण शुरू से इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं।

विरोध का पुराना इतिहास

2022 में बड़ा आदिवासी आंदोलन : विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रैली निकालकर निवेश क्षेत्र के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था।

बिबडौद में चक्काजाम : करीब छह महीने पहले प्रशासन जब बिबडौद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचा था, तब ग्रामीणों ने रतलाम-बाजना मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था।

मकान और ईंट भट्टे हटाए गए : उस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने कुछ मकान और ईंट भट्टे हटाए थे।

तीन सप्ताह का धरना : करीब दो महीने पहले ग्रामीणों ने लगातार तीन सप्ताह तक धरना दिया था, जिसमें सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे।

[also_read ids="1947" title="ये भी पढ़ें"]

अब आगे क्या?

पुलिस ने पथराव करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पलसोड़ी और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।

फिलहाल पलसोड़ी और आसपास के गांवों में माहौल तनावपूर्ण है। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच टकराव की यह लड़ाई अब सिर्फ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं, बल्कि पुनर्वास, जमीन और आजीविका के सवाल पर बड़ा विवाद बनती जा रही है।

[also_read ids="4460,4324,1254" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 12 Jun 2026 23:35:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
शिक्षा विभाग में रिश्वत का खेल बेनकाब ! रिटायर्ड शिक्षक की पेंशन फाइल पर ‘रेट’ तय करने वाला बाबू लोकायुक्त के जाल में फंसा https://acntimes.com/jaora-shiksha-vibhag-babu-rishwat-lete-giraftar https://acntimes.com/jaora-shiksha-vibhag-babu-rishwat-lete-giraftar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की फाइलों पर ‘रेट’ तय कर काम कराने की प्रवृत्ति पर उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ा प्रहार किया है। रतलाम जिले के जावरा स्थित शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी संकुल केंद्र में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा को लोकायुक्त टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक सेवानिवृत्त शिक्षक का सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र और पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता लक्ष्मीनारायण लोट, निवासी जावरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपिपल्या, ब्लॉक जावरा में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनकी पेंशन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने और आवश्यक दस्तावेज जारी करने के बदले आरोपी बाबू ने 20 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में सौदा घटाकर 10 हजार रुपए पर तय किया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिछले चार-पांच दिनों से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था और फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत देने का दबाव बनाया जा रहा था। परेशान होकर उन्होंने उज्जैन लोकायुक्त से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

[also_read ids="5745" title="ये भी पढ़ें"]

टेबल की दराज में रखे रिश्वत के रुपए 

लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन, बातचीत की रिकॉर्डिंग और अन्य आवश्यक जांच प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद सोमवार दोपहर करीब 1 बजे योजनाबद्ध ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 10 हजार रुपए सौंपे, लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। बताया गया कि राशि लेने के बाद अनिल वर्मा ने नोटों को कार्यालय की टेबल की दराज पर रखे एक रजिस्टर के नीचे छिपा दिया था, जहां से टीम ने पूरी रकम बरामद कर ली।

इन्होंने ने की कार्रवाई 

लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई में लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हिना डावर, हेड कांस्टेबल हितेश ललावत तथा कांस्टेबल उमेश जाटव, श्याम शर्मा, नीरज राठौर और संदीप कदम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[also_read ids="5746" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 09 Jun 2026 16:49:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! रतलाम पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, एसपी अमित कुमार ने 135 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, देखें सूची... https://acntimes.com/ratlam-police-transfer-list-2026-sp-amit-kumar-transferred-135-policemen https://acntimes.com/ratlam-police-transfer-list-2026-sp-amit-kumar-transferred-135-policemen कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए जारी हुए आदेश, उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक व्यापक बदलाव

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 135 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जारी इस आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) में पदस्थ कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगा। सूची के अनुसार प्रताप सिंह भदौरिया को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा से थाना शिवगढ़ भेजा गया है। वहीं राकेश मेहरा को थाना माणकचौक से जावरा शहर, कुलदीप डाबी को चौकी प्रभारी हाटपिपल्या से थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा, शांतिलाल चौहान को शिवगढ़ से माणकचौक तथा चंद्रशेखर डिगा को जावरा शहर से चौकी प्रभारी हाटपिपल्या पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची में अंगद प्रताप सिंह को थाना माणकचौक से यातायात थाना (जावरा सहायक पुलिस केंद्र), करण सिंह कटारा को यातायात से थाना सरवन तथा लोकेंद्र सिंह डाबर को बिलपांक से थाना माणकचौक में पदस्थ किया गया है।

प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर पर भी व्यापक बदलाव

तबादला सूची में क्रमांक 21 से 50 तक 30 प्रधान आरक्षक तथा क्रमांक 51 से 135 तक 85 आरक्षक शामिल हैं। इन्हें रक्षित केंद्र तथा जिले के विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें स्टेशन रोड, दीनदयाल नगर, आलोट, पिपलोदा, बिलपांक, रावटी सहित कई थाने शामिल हैं।

[also_read ids="5741" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस लाइन से मैदानी थानों में भेजा स्टाफ

फेरबदल की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) रतलाम में पदस्थ कई आरक्षकों को मैदानी थानों में पदस्थ किया गया है। इनमें ममता, विनोद मेवाड़ा, ज्योति, कुलदीप, गौरव, वर्षा सिंह, रोहित दसौरिया, रोहित सिंह, जीवनलाल पाटीदार, अनिल रावत और मुकेश भांभर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इन कर्मचारियों को स्टेशन रोड, दीनदयाल नगर, रिंगनोद और बरखेड़ाकला जैसे थानों में भेजा गया है। माना जा रहा है कि इस कदम का उद्देश्य मैदानी पुलिस बल को मजबूत करना और थानों में उपलब्ध स्टाफ की कमी को दूर करना है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रतिलिपि में सभी संबंधित थाना प्रभारियों तथा कंट्रोल रूम को निर्देशित किया गया है कि संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल के लिए रवाना किया जाए। साथ ही रक्षित निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों की आमद एवं रवानगी की सान्हा दैनिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय को प्रेषित करें।

]]>
Mon, 08 Jun 2026 12:12:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
सेवा प्रकल्प ! MSME मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया कार्डियक एम्बुलेंस का लोकार्पण, विधायक निधि के 48.62 लाख रुपए से खरीदी एम्बुलेंस का रोटरी क्लब करेगा संचालन https://acntimes.com/cardiac-ambulance-inaugurated-for-rotary-trust-in-ratlam https://acntimes.com/cardiac-ambulance-inaugurated-for-rotary-trust-in-ratlam विधायक निधि से प्रदत्त 48.62 लाख रुपए की अत्याधुनिक कार्डियक एम्बुलेंस का लोकार्पण, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर आपात चिकित्सा सुविधा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने विधायक निधि से प्रदत्त अत्याधुनिक कार्डियक एम्बुलेंस का विधिवत लोकार्पण किया। रोटरी क्लब रतलाम मंडल 3040 एवं रोटरी सोशल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट, रतलाम द्वारा आयोजित समारोह में रोटरी मंडलाध्यक्ष सुखदेव सिंह घुम्मन एवं संस्कार कोठारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री काश्यप ने रोटरी संस्था की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ने सेवा के क्षेत्र में स्वयं को विश्व स्तर पर सर्वोच्च संस्थाओं में स्थापित किया है। गंभीर मरीजों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना अत्यंत पुनीत कार्य है और ऐसे प्रयास मानव सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

मंत्री काश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में आपातकालीन सहायता का विशेष महत्व है। कार्डियक एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होती हैं। उन्होंने कहा कि रतलाम मेडिकल कॉलेज में कार्डियक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जिले के मरीजों को उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने पद्मश्री डॉ. लीला जोशी द्वारा महिलाओं में एनीमिया रोकथाम के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों तथा गोविंद काकानी द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान दी गई सेवाओं की भी प्रशंसा की।

आयुष्मान कार्डधारकों को मिल रही एयर एम्बुलेंस की नि:शुल्क सुविधा

मंत्री काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई एयर एम्बुलेंस सेवा को स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्डियक एम्बुलेंस का संचालन भी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल की तर्ज पर किया जाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक सेवाएं पहुंच सकें।

[also_read ids="5741" title="ये भी पढ़ें"]

48.62 लाख रुपए की है एम्बुलेंस

कार्यक्रम के प्रारंभ में रोटरी सोशल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युम्न मजावदिया ने एम्बुलेंस की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि लोकार्पित कार्डियक एम्बुलेंस में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और संसाधनों की व्यवस्था की गई है। इसका संचालन रोटरी ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस की कुल लागत लगभग 48 लाख 62 हजार रुपये है। विधायक निधि से पूर्व में प्राप्त एम्बुलेंस ने भी पिछले तीन वर्षों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। उस एम्बुलेंस के माध्यम से ढाई हजार से अधिक मरीजों को सेवा प्रदान की गई तथा उसने साढ़े तीन लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है। नई कार्डियक एम्बुलेंस भी आमजन को न्यूनतम दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराएगी। 

गणमान्य नागरिकों एवं रोटरी पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

समारोह में मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे, रोटरी ट्रस्ट सचिव रीतेश वोहरा, रोटरी क्लब अध्यक्ष हरीश वर्मा, सचिव दीपक पंत, ट्रस्टी सुशील छाजेड़, मुस्तफा स्टेशनवाला, सिद्धार्थ जैन, विपिन पोरवाल, अनूप सेठिया एवं अशोक तातेड़ सहित रोटरी के पदाधिकारी, सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

[also_read ids="5734" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 08 Jun 2026 00:34:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
टीम SP की बड़ी कार्रवाई ! पुलिस ने तुलसी वाटर पार्क के स्पा सेंटर पर मारा छापा, थाईलैंड की तीन युवतियां मिलीं, मैनेजर और तीन युवक भी हिरासत में https://acntimes.com/ratlam-tulsi-water-park-spa-center-raid https://acntimes.com/ratlam-tulsi-water-park-spa-center-raid एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के पंचेड़-नामली मार्ग स्थित तुलसी वाटर पार्क में अवैध स्पा सेंटर के संचालन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसका खुलासा शुक्रवार शाम तब हुआ जब एसपी अमित कुमार की टीम ने ग्राहक बनकर वाटर पार्क पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान यहां थाईलैंड की तीन युवतियां और तीन संदिग्ध युवक भी मिले। युवक-युवतियों के साथ ही वाटर पार्क के संचालक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

एसपी अमित कुमार को काफी समय से नामली क्षेत्र के तुलसी वाटर पार्क में स्विमिंग पूल की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने इन शिकायतों को पूरी तरह गोपनीय रखा और एएसपी विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। इसमें एसडीओपी किशोर पाटनवाला व नीलम बघेल, डीएसपी अनीशा जैन, महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया।

टीम ने सबसे पहले कुछ पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर तुलसी वाटर पार्क भेजा गया। वहां उन्होंने अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित होने की पुष्टि होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। जैसे ही पुष्टि हुई एसपी अमित कुमार ने अपनी विशेष टीम को तत्काल एक्शन लेने का आदेश दिया। टीम ने बिना देर किए वाटर पार्क पर दबिश दी।

छह कमरों में चल रही था मालिश का काम

पुलिस की जांच में सामने आया कि वाटर पार्क परिसर के पिछले हिस्से में बने छह कमरों में स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। यहां तीन अलग-अलग कमरों में थाईलैंड की तीन युवतियां और उनके साथ संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवक भी मिले। टीम ने युवतियों और युवकों को हिरासत में लेकर नामली थाने भेज दिया। पुलिस मामले से जुड़े सभी व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और वाटर पार्क से संबंधित दस्तावेजों की जांच भी कर रही है।

डस्टबिन में मिले उपयोग किए कंडोम, मैनेजर हिरासत में

पुलिस सूत्रों के अनुसार वाटर पार्क का संचालन रतलाम के बड़बड़ निवासी योगेश पिता भंवरसिंह द्वारा किया जाता है। बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान स्पा के एक कमरे मे बड़ी संख्या में उपयोग किए हुए कंडोम डस्टबीन में पड़े मिले हैं। पुलिस ने वाटर पार्क के मैनेजर दिलीप ठाकुर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ठाकुर का नामली से जुड़े नाम वाला इंस्टाग्राम पर पेज होने की जानकारी भी सामने आई है।

[also_read ids="4295" title="ये भी पढ़ें"]

सूत्रों की मानें तो तुलसी वाटर पार्क में नहाने के लिए आने वाले लोगों से 250 से 300 रुपए लिए जाते हैं। यदि इनमें से किसी की इच्छा थाई मालिश की हो हाथी थी तो मैनेजर और दलाल मामला सेट कर देते थे। 10-15 मिनट मालिश करवाने के लिए 1500 से 1800 रुपए तक चार्ज देना पड़ता है। यहां घंटों तक मालिश करवाने पर 10 हजार रुपए तक का भुगतान भी करना पड़ता है। हालांकि, अभी इन दरों की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

नामली पुलिस को नहीं लगने दी भनक

एसपी अमित कुमार की फुलप्रूफ प्लानिंग के चलते वाटर पार्क और वहां संचालित स्पा सेंटर पर होने वाली कार्रवाई की भनक घटनास्थल से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित नामली थाने की पुलिस तक को नहीं लगने दी गई। सूचना लीक न हो इसलिए एसपी ने टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के मोबाइल फोन तक बंद करवा दिए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि स्पा सेंटर के संचालन की जानकारी नामली थाने की पुलिस को थी और वह जान-बूझ कर नजरअंदाज कर रही थी। इसलिए स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

[also_read ids="5565" title="ये भी पढ़ें"]

सबको बनाएंगे आरोपी

एसपी अमित कुमार के अनुसार इस संबंध में काफी समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। सूचना पर कार्रवाई की गई। जांच जारी है, पूछताछ व दस्तावेजों के परीक्षण के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में जिनके भी नाम सामने आएंगे उन सभी को आरोपी बनाया जाएगा।

]]>
Fri, 05 Jun 2026 22:51:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
IG राकेश गुप्ता का रतलाम दौरा ! अपराध नियंत्रण पर सख्ती और आधुनिक पुलिसिंग पर दिया जोर, पुलिस परिवार को मिला ‘निकुंज’ सामुदायिक भवन https://acntimes.com/ratlam-ig-rakesh-gupta-crime-review-nikunj-community-hall-inauguration https://acntimes.com/ratlam-ig-rakesh-gupta-crime-review-nikunj-community-hall-inauguration एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उज्जैन जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश गुप्ता ने गुरुवार को रतलाम जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं परिणाममूलक कार्रवाई के निर्देश दिए। आईजी ने पुलिस परिवार और आमजन के लिए पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित पुलिस सामुदायिक भवन ‘निकुंज’ का शुभारंभ भी किया।

रतलाम दौरे के दौरान आईजी गुप्ता ने नवीन पुलिस कंट्रोल रूम में अपराधों और उन्हें नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आईजी श्री राकेश गुप्ता ने जिले में दर्ज अपराधों, लंबित प्रकरणों, संपत्ति संबंधी अपराधों, महिला एवं बाल अपराधों, मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंट तामील और कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोर और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही गंभीर अपराधों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

पुलिस परिवारों और आमजन को समर्पित ‘निकुंज’

दौरे के दूसरे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आईजी राकेश गुप्ता ने पुलिस लाइन रतलाम स्थित नवनिर्मित पुलिस सामुदायिक भवन “निकुंज” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीआईजी अग्रवाल, एसपी कुमार, एएपी विवेक कुमार के अलावा रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका सिंह ठाकुर, सूबेदार अनोखीलाल परमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधा

पुलिस विभाग के अनुसार सामुदायिक भवन “निकुंज” पुलिस परिवारों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों का केंद्र बनेगा। भवन में पर्याप्त पार्किंग, बैठक व्यवस्था और आयोजन संबंधी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

आईजी राकेश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं पुलिस परिवारों के कल्याण, सामाजिक समन्वय और संगठनात्मक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इसे पुलिस कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

पुलिस कल्याण और आधुनिक पुलिसिंग पर जोर

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सामुदायिक भवन के बेहतर संचालन और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। रतलाम पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों के कल्याण, आधुनिक पुलिसिंग और जनहित से जुड़े नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

]]>
Thu, 04 Jun 2026 22:01:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
पूर्व छात्रों की सराहनीय पहल : जावरा के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को वाटर कूलर के लिए भेंट किए 51 हजार रुपए, RDA उपाध्यक्ष काकानी का विधायक पांडेय ने किया स्वागत https://acntimes.com/jaora-polytechnic-alumni-donate-water-cooler-fund https://acntimes.com/jaora-polytechnic-alumni-donate-water-cooler-fund स्नेह मिलन 2026 के बाद बची राशि से गर्ल्स हॉस्टल में शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गोविंद राम तोंदी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावरा के पूर्व छात्रों ने एक बार फिर अपने शिक्षण संस्थान के प्रति जिम्मेदारी और जुड़ाव का परिचय दिया है। पूर्व छात्र स्नेह मिलन समारोह-2026 के सफल आयोजन के बाद आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से समारोह के पश्चात बची राशि का उपयोग कॉलेज हित में करने का निर्णय लिया। पूर्व छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को 51 हजार रुपए की राशि वाटर कूलर के लिए भेंट की।

वरिष्ठ इंजीनियर एवं रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि जिस संस्थान से विद्यार्थियों ने शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन और करियर को दिशा दी है, उसके विकास में योगदान देना पूर्व छात्रों का दायित्व भी है। इसी भावना के तहत कॉलेज प्रबंधन से चर्चा की गई। विद्यार्थियों का पता चला था कि कॉलेज परिसर में गर्ल्स हॉस्टल का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। यहां छात्राओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर की आवश्यकता है।

[also_read ids="5734" title="ये भी पढ़ें"]

इससे समिति ने छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ₹51,000 की राशि वाटर कूलर स्थापना के लिए प्रदान करने का निर्णय लिया। समिति की ओर से अध्यक्ष के. एल. टांक, गोविंद काकानी, उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, उपाध्यक्ष एम. एल. पाटीदार एवं कोषाध्यक्ष के. एम. कसोट की उपस्थिति में कॉलेज के प्राचार्य इंदल सिंह को ₹51,000 का चेक सौंपा।

विधायक राजेंद्र पांडेय ने किया सम्मान

रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने पर गोविंद काकानी एवं साथी इंजीनियर पदाधिकारियों ने विधायक राजेंद्र पांडेय से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। विधायक पांडेय ने सभी इंजीनियरों एवं पूर्व छात्र प्रतिनिधियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा गोविंद काकानी का शाल और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।

विधायक पांडेय ने पूर्व छात्रों द्वारा कॉलेज के विकास और छात्राओं की सुविधा के लिए किए गए इस योगदान की सराहना करते हुए सभी पूर्व विद्यार्थियों का आभारव्यक्त किया। उन्होंने कॉलेज में चल रहे विभिन्न विकास एवं सुधार कार्यों की जानकारी भी प्रतिनिधिमंडल को दी।

[also_read ids="5737" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 04 Jun 2026 21:12:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
श्रीकृष्ण मंदिर की जमीन हथियाने के मामले की जांच तेज, डिप्टी कलेक्टर ने किया का निरीक्षण, प्लॉट बेचने वाले नरेंद्र कटारिया को नोटिस जारी https://acntimes.com/shri-krishna-mandir-land-dispute-ratlam-deputy-collector-inspection https://acntimes.com/shri-krishna-mandir-land-dispute-ratlam-deputy-collector-inspection 1993 के यथास्थिति आदेश के बावजूद भूमि पर प्लॉट काटने का है आरोप, मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जमीनों की बंदरबांट के लिए कुख्यात रतलाम शहर के रामदेवजी की घाटी स्थित प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर से जुड़े भूमि विवाद और मंदिर पर लगे ताले के मामले में प्रशासन ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं और मंदिर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा की गई शिकायतों के बाद डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार शर्मा राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसर सहित विवादित भूमि का निरीक्षण किया। प्रशासन ने जमीन पर प्लॉट काटने वाले नरेंद्र कटारिया को नोटिस भी जारी किया है।

जांच दल में डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार शर्मा के अलावा शहर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, पटवारी विजय श्रोत्रिय सहित राजस्व विभाग का अमला उपस्थित रहा। प्रशासनिक टीम ने मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर पर लगे ताले, भूमि की वर्तमान स्थिति तथा विवाद से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का मौके पर परीक्षण किया। इस दौरान मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य संदीप सोनी, डॉ. दिलीप पंड्या, नीलेश सोनी, बसंत पंड्या, जुगल पंड्या सहित क्षेत्र के रहवासी भी उपस्थित रहे और उन्होंने अधिकारियों को विवाद से जुड़े दस्तावेजों एवं तथ्यों की जानकारी दी।

[also_read ids="5717" title="ये भी पढ़ें"]

नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर मांगा जवाब

निरीक्षण के बाद डिप्टी कलेक्टर शर्मा ने तहसीलदार ठाकुर को निर्देश दिए कि संबंधित पक्ष नरेंद्र कटारिया के निवास पर तत्काल नोटिस चस्पा किया जाए तथा सात दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा जाए। नोटिस में प्रशासन की ओर से तीन प्रमुख बातें स्पष्ट करने को कहा गया है।

  • मंदिर पर ताला किस प्रशासनिक अथवा न्यायिक आदेश के आधार पर लगाया गया?
  • मंदिर का संचालन और व्यवस्थाएं वर्तमान में किस आधार पर की जा रही हैं?
  • विवादित भूमि से संबंधित कार्रवाई किन दस्तावेजों के आधार पर की गई?

1993 के आदेश के बावजूद काट दिए प्लॉट

मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य संदीप सोनी ने प्रशासन के समक्ष गंभीर आरोप रखते हुए कहा कि श्रीकृष्ण मंदिर कोर्ट ऑफ वार्ड्स के अधीन आता है। उनके अनुसार वर्ष 1993 में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर मंदिर एवं उससे संबंधित भूमि की यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से दस्तावेजों में हेराफेरी कर मंदिर की भूमि पर चार प्लॉट काटकर बेच दिए गए।

समिति का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में राजस्व अभिलेखों और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर मंदिर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने यह दी चेतावनी

निरीक्षण के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी। उनका कहना है कि यदि सात दिनों के भीतर मंदिर के ताले नहीं खोले गए और भूमि विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो बगलामुखी शक्तिपीठ खाचरोद के पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णानंदजी महाराज के सान्निध्य में क्षेत्र के श्रद्धालु स्वयं ताला तोड़कर मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना शुरू करेंगे। समिति का कहना है कि मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और लंबे समय तक बंद रखना धार्मिक भावनाओं के विपरीत है।

एक सप्ताह पूर्व सौंपा गया था ज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 26 मई 2026 को स्वामी कृष्णानंदजी महाराज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सनातन धर्मावलंबी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा था कि प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर वर्षों से जन-आस्था और सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

[also_read ids="5733" title="ये भी पढ़ें"]

ज्ञापन में दावा किया गया था

  • वर्ष 1976 तक विवादित भूमि राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर के नाम दर्ज थी।
  • बाद में कथित भू-माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से भूमि का क्रय-विक्रय कर दिया गया।
  • मंदिर से जुड़ी संपत्ति को निजी हितों के लिए उपयोग में लाया गया।

एक नजर में विवाद

  • रामदेवजी की घाटी स्थित प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर का मामला।
  • मंदिर पर ताला लगाए जाने को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी।
  • मंदिर से जुड़ी भूमि के कथित विक्रय और प्लॉट काटे जाने के आरोप।
  • 1993 में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश का हवाला।
  • 1976 तक भूमि मंदिर के नाम दर्ज होने का दावा।
  • डिप्टी कलेक्टर द्वारा मौके का निरीक्षण।
  • नरेंद्र कटारिया को सात दिन में जवाब देने का नोटिस।
  • मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी।

[also_read ids="5734" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 04 Jun 2026 14:40:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
एक और खुलासा ! मेहरा नर्सिंग होम और रतलाम हॉस्पिटल सहित तीन और संस्थान भाजपा पार्षद के निशाने पर, सभी आवासीय भूखंडों पर संचालित होने का आरोप https://acntimes.com/bjp-parshad-target-mehra-nursing-home-ratlam-hospital https://acntimes.com/bjp-parshad-target-mehra-nursing-home-ratlam-hospital एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में आवासीय भूखंडों पर संचालित अस्पतालों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शाह नर्सिंग होम के बाद भाजपा पार्षद हितेश कामरेड ने अब मेहरा नर्सिंग होम, रतलाम हॉस्पिटल और महेश्वरी नर्सिंग होम को भी निशाने पर लिया है। पार्षद ने नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत देकर इन अस्पतालों के संचालन, नामांतरण और भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद द्वारा सौंपे गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नगर सुधार न्यास (अब नगर निगम) की आवासीय योजनाओं के भूखंडों पर वर्षों से अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है, जबकि संबंधित भूखंड मूल रूप से आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित किए गए थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि नियमों के विपरीत इन भूखंडों का नामांतरण और व्यावसायिक उपयोग किया गया, जिससे नगर निगम को राजस्व हानि भी हुई है।

इन अस्पतालों पर उठाए सवाल

आयुक्त को दिए गए आवेदन में पार्षद हितेश कामरेड ने मुख्य रूप से तीन अस्पतालों का उल्लेख किया है। शिकायत में कहा गया है कि इन संस्थानों का संचालन डेढ़ दशक से आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधि के रूप में किया जा रहा है।

  • रतलाम हॉस्पिटल : योजना क्रमांक 20, शास्त्रीनगर स्थित आवासीय भूखंड पर संचालित।
  • महेश्वरी नर्सिंग होम : योजना क्रमांक 44, काटजू नगर स्थित आवासीय भूखंड पर संचालित।
  • मेहरा नर्सिंग होम : योजना क्रमांक 44, काटजू नगर स्थित आवासीय भूखंड पर।

नामांतरण प्रक्रिया पर भी उठाया सवाल

पार्षद ने आवेदन में दावा किया है कि संबंधित भूखंडों का नामांतरण नियमों के विपरीत किया गया। उनका कहना है कि यदि किसी भूखंड का स्वरूप परिवर्तित किया जाता है तो सक्षम स्तर से अनुमति और स्वीकृति आवश्यक होती है, लेकिन इस मामले में नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी पूछा है कि यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो अब तक संबंधित भूखंडधारियों के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

[also_read ids="5731" title="ये भी पढ़ें"]

नगर निगम अधिकारियों की भूमिका पर संदेह

शिकायत में केवल अस्पताल संचालकों ही नहीं बल्कि उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच की भी मांग की गई है, जिन्होंने कथित रूप से नियमों के विपरीत नामांतरण अथवा अन्य प्रक्रियाओं को मंजूरी दी। पार्षद ने कहा है कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

एफआईआर दर्ज करने की मांग

आवेदन में पार्षद हितेश कामरेड ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित प्रकरणों की जांच कर एफआईआर दर्ज कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है। साथ ही भूखंडों को उनके मूल आवंटन उद्देश्य के अनुरूप उपयोग में लाने और पट्टे की शर्तों के उल्लंघन पर आवंटन निरस्त करने की मांग की गई है।

शाह नर्सिंग होम के बाद बढ़ा मामला

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही भाजपा पार्षद हितेश कामरेड ने शाह नर्सिंग होम के संचालन को लेकर भी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। अब लगातार तीन और अस्पतालों के नाम सामने आने के बाद शहर में अन्य निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स की भूमि स्थिति एवं अनुमतियों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पार्षद की शिकायतों से निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। कई तो पार्षद की मंशा पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि कोई भी कार्रवाई दुराग्रह से ग्रसित नहीं होकर समान लक्ष्य एवं उद्देश्य से होनी चाहिए।

[also_read ids="5733" title="ये भी पढ़ें"]

नगर निगम और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं। यदि शिकायतों की जांच आगे बढ़ती है तो शहर के अन्य अस्पतालों और संस्थानों के भू-उपयोग एवं अनुमति संबंधी मामलों की भी पड़ताल हो सकती है।

]]>
Wed, 03 Jun 2026 23:56:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
आवासीय भूखंडों पर हो रहा शाह नर्सिंग होम का संचालन, पार्षद हितेश कामरेड ने उठाए नामांतरण और भ्रष्टाचार पर सवाल https://acntimes.com/residential-plots-nursing-home-controversy-ratlam https://acntimes.com/residential-plots-nursing-home-controversy-ratlam नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर भूखंड का नामांतरण निरस्त करने व जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर FIR दर्ज करने की मांग की

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में आवासीय भूखंड का व्यवसायिक उपयोग कर नर्सिंग होम संचालित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में वार्ड क्रमांक 42 से भाजपा पार्षद हितेश कामरेड ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने उक्त भूखंड के नामांतरण निरस्त कर इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

भाजपा पार्षद हितेश कामरेड ने नगर निगम आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि नगर सुधार न्यास की योजना क्रमांक 44 कटजू नगर के भूखंड क्रमांक 124 एवं 125 आवासीय उपयोग के हैं। इसके बावजूद इन भूखंडों पर वर्षों से शाह नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है। पार्षद के अनुसार वर्ष 2023 में नियमों के विपरीत नामांतरण भी हो गया और आवासीय भूमि के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति दी गई।

पार्षद का आरोप है कि आवासीय उपयोग वाली भूमि को व्यावसायिक उपयोग में लाने के लिए नगर निगम की विकास शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से नामांतरण किया गया है। इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है।

[also_read ids="5731" title="ये भी पढ़ें"]

नियमों के उल्लंघन का आरोप

पार्षद ने अपने पत्र में कहा है कि आवासीय भूखंड का व्यावसायिक उपयोग किया जाना नियमों के विपरीत है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आम लोगों के मामलों में विकास शाखा नियमों का हवाला देती है, जबकि इस मामले में कथित तौर पर नियमों को दरकिनार कर दिया गया है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित प्लॉटों पर नर्सिंग होम जैसे व्यावसायिक संस्थान का संचालन करना नियम विरुद्ध है।

निगम को आर्थिक नुकसान का दावा

पार्षद का आरोप है कि आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने के बावजूद संबंधित संपत्ति से आवासीय श्रेणी के अनुसार कर वसूला जा रहा है। इससे नगर निगम को आर्थिक नुकसान भी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि नर्सिंग होम का संचालन नियमों के अनुरूप नहीं होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।

[also_read ids="5728" title="ये भी पढ़ें"]

नामांतरण प्रक्रिया की जांच की मांग

पार्षद हितेश कामरेड ने कहा है कि संबंधित भवनों की लीज अवधि वृद्धि और नामांतरण किस नियम के तहत किया गया, इसकी जांच की जानी चाहिए। पत्र के अनुसार यदि भूमि के मूल स्वरूप में परिवर्तन किया गया है तो आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त होना अनिवार्य है।

पार्षद ने ये की है मांग

  • संबंधित भूखंडों के नामांतरण की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए।
  • पूर्व में किए गए नामांतरण की समीक्षा कर उसे निरस्त किया जाए।
  • प्लॉटों को उनके मूल आवासीय स्वरूप में वापस लाया जाए।
  • आवंटन की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर प्लॉट आवंटन निरस्त किया जाए।
  • नियमों के विपरीत नामांतरण करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज हो।

अब निगाहें निगम प्रशासन पर

लिखित शिकायत सामने आने के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नगर निगम प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है। यदि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है तो यह मामला नगर निगम की कार्यप्रणाली, भूमि उपयोग नियमों और नामांतरण प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े कर सकता है।

[also_read ids="5727" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 03 Jun 2026 00:08:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! भाजपा जिलाध्यक्ष की कार पर हमला, गोफन से बरसाए पत्थर, एक कार्यकर्ता घायल, जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बाल&बाल बचे https://acntimes.com/bjp-district-president-pradeep-upadhyay-car-attacked-in-ratlam https://acntimes.com/bjp-district-president-pradeep-upadhyay-car-attacked-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की राजनीति और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की कार पर मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने गोफन से पत्थर बरसाए। इससे वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए और कार में सवार एक युवा कार्यकर्ता घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8.00 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और भाजपा जिला उपाध्यक्ष जुबिन जैन एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रतलाम से रावटी की ओर जा रहे थे। दोनों नेता जिस सफारी वाहन में सवार थे, वह जिला उपाध्यक्ष जैन का है। जैसे ही वाहन ग्राम आमलीपाड़ा के पास पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने पथराव कर दिया।

गोफन से किए हमले में युवक घायल

हमलावरों द्वारा फेंके गए पत्थर सीधे वाहन के शीशों से टकराए। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन के कांच फूट गए। कांच के टुकड़े और पत्थर लगने से वाहन में सवार चिराग नामक युवक के सिर में चोट आई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के दौरान वाहन में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष पाध्याय, जिला उपाध्यक्ष जैन और चालक बाल-बाल बच गए।

[also_read ids="5729" title="ये भी पढ़ें"]

राजनीतिक हलकों में चर्चा, पुलिस पर बढ़ा दबाव

भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने एसीएन टाइम्स को बताया कि घटना की जानकारी दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव को मौखिक और लिखित में दी है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आमलीपाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश के लिए सघन तलाशी अभियान एवं नाकाबंदी की जा रही है।

जिले में सत्तारूढ़ दल के शीर्ष पदाधिकारी की गाड़ी पर हुए इस हमले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश देखा जा रहा है।

[also_read ids="5728" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 02 Jun 2026 22:01:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
शराबी TTE की करतूत ! कार को मारी टक्कर, GRP चौकी पर पत्रकारों से की अभद्रता, विरोध के बाद सार्वजनिक रूप से मांगी माफी https://acntimes.com/drunk-railway-tte-crash-controversy-ratlam-grp https://acntimes.com/drunk-railway-tte-crash-controversy-ratlam-grp हादसे के बाद पुलिस चौकी में मचा बवाल, टीटीई के साथियों पर मामले को दबाने की कोशिश के आरोप

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के डाट की पुल क्षेत्र में रविवार रात एक शराबी रेलवे टीटीई की लापरवाही ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में धुत टीटीई ने अपनी चार पहिया कार से अन्य वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शराबी टीटीई और उसके समर्थक ने कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से जीआरपी थाने पर अभद्रता भी की। पत्रकारों ने इस पर नाराजी जताई तो सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी।

[follow_us]

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 9.30 बजे की डाट की पुल क्षेत्र की हैं। यहां शराब के नशे में वाहन को टक्कर मारने वाले और हंगामा करने वाले टीटीआई का नाम दिनेश संधु बताया जा रहा है। टीटीई नशे में इतना धुत्त था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और टीटीई संधु को रेलवे कॉलोनी स्थिति जीआरपी चौकी लेकर पहुंची।

टीटीई संधु के कुछ साथी भी जीआरपी चौकी पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर मीडियाकर्मी भी चौकी पहुंच गए। उन्हें कवरेज करते देख टीटीई और उसके साथी भड़क गए और मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगे। कुछ ने बहस करते हुए कवरेज में बाधा डालने का प्रयास भी। इससे चौकी परिसर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

जीआरपी की भूमिका पर भी उठे सवाल, प्रेस क्लब ने संभाला मोर्चा

पूरे घटनाक्रम के दौरान जीआरपी की कार्यशैली पक्षपातपूर्ण नजर आई। आरोप है कि चौकी पर पदस्थ पुलिसकर्मी ने पत्रकारों के साथ अभद्रता कर रहे टीटीई को रोकने के बजाय उनका बचाव करने का प्रयास किया। इसे लेकर पत्रकारों ने आपत्ति जताई। टीटीई और जीआरपी के इस रवैये की जानकारी पत्रकार समीर खान ने रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गौस्वामी को दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी, आरिफ कुरैशी, विजय मीणा, साजिद खान, मोहम्मद हुसैन, नीरज कुमार शुक्ला, नवीन टांक, आमीन हुसैन, फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौके पर पहुंच गए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान अन्य पत्रकार साथी भी पूरे समय दूरभाष पर घटनाक्रम पर नजर रखे हुए थे।

[also_read ids="5727" title="ये भी पढ़ें"]

टीआई पाटीदार ने फटकारा, टीटीई ने मांगी माफी

पत्रकारों ने पूरे घटनाक्रम से रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार को भी अवगत कराया। तब तक जीआरपी थाना प्रभारी सोहन पाटीदार भी चौकी पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। उन्होंने चौकी स्टाफ को फटकार भी लगाई। बाद में अभद्रता के आरोपों से घिरे टीटीई संधु और उसके साथी सुुमित को भी चौकी बुलाया गया जहां उन्होंने सार्वजनिक रूप से पत्रकारों से माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ।

[also_read ids="5722" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 01 Jun 2026 23:46:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
ईसाई समाज के सम्मेलन में हंगामा, विहिप&बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा https://acntimes.com/ratlam-christian-conference-controversy https://acntimes.com/ratlam-christian-conference-controversy यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल रतलाम (यूसीसीआर) और रतलाम पास्टर्स फैलोशिप के संयुक्त तत्वावधान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के होटल अजंता पैलेस में आयोजित दो दिवसीय मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन विवादों में घिर गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए आयोजन स्थल पर प्रदर्शन किया। इससे स्थिति तनावपूर्ण बन गई। दोनों पक्षों ने नारेबाजी की। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच।

जानकारी के अनुसार यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल रतलाम (यूसीसीआर) और रतलाम पास्टर्स फैलोशिप के संयुक्त तत्वावधान में 26 और 27 मई को मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता होटल परिसर पहुंचे और आयोजन में हिंदू परिवारों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि सम्मेलन की आड़ में धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा है।

दोनों पक्षों में तीखी बहस, लगे नारे

विरोध प्रदर्शन के दौरान होटल परिसर के बाहर नारेबाजी शुरू हो गई। इस दौरान मसीही समुदाय के कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए, जबकि विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” के नारे लगाए। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। माहौल गर्माने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। 

[also_read ids="5719" title="ये भी पढ़ें"]

जानकारी मिलते ही, डीएसपी अजय सारवान, थाना प्रभारी गायत्री सोनी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मोर्चा संभाला। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए हॉल का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत रहने और उकसावे वाली गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी। मामले में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। सभी कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विहिप-बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारी राधेश्याम रावल, मुकेश व्यास सहित अन्य कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सम्मेलन में लगभग 50 प्रतिशत हिंदू परिवार मौजूद थे। इससे धर्मांतरण की आशंका पैदा होती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की।

आयोजकों ने कहा- धर्मांतरण के आरोप निराधार

यूसीसीआर के जिला सचिव बिनोय कुरियाकोस ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति को जबरन नहीं बुलाया गया और धर्मांतरण जैसी कोई गतिविधि कार्यक्रम का हिस्सा नहीं थी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में शामिल सभी लोग अपनी इच्छा से पहुंचे थे और सभी प्रतिभागियों को पहचान-पत्र भी जारी किए गए थे।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन पूरी तरह मसीही समुदाय के लिए आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम था। उनके अनुसार कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी केवल मसीही समाज के बीच किया गया था। सम्मेलन में शामिल होने के लिए 50 रुपए का पंजीकरण रखा गया था तथा प्रतिभागियों से हस्ताक्षर लेकर स्वैच्छिक सहमति भी ली गई थी।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल आत्मिक उन्नति और धार्मिक प्रवचन था। सम्मेलन में जयपुर के आचार्य विकास मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, जबकि संगीत एवं आराधना का संचालन पी. एस. विलियम मैसी द्वारा किया गया।

[also_read ids="5722" title="ये भी पढ़ें"]

UCCR अध्यक्ष सहित 11 के खिलाफ केस दर्ज

स्टेशन रोड थाने पर यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल रतलाम के अध्यक्ष लालू पिता विजय स्टीफन, सेक्रेटरी विनोई पिता कुरिया, जोश मैथ्यू पिता के. सी. मथाई, कुलदीप पिता चंदसिंह डेनियल, देवेंद्र पिता लक्ष्मीनारायण गजधर, दीपक पिता डेविड विलियम, शिवदयाल बिहारे,  सत्या पिता सखा राव, आर. सी. पटेल, हनुमानदीन पटेलबृजेश के विरुद्ध धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन्होंने आयोजन बिना अनुमति के किया। वहीं बजरंग दल के हेमंतसिंह ठाकुर की शिकायत पर अपार पिता राजेश बेदी के खिलाफ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है।

[also_read ids="5714" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 27 May 2026 19:14:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
लकड़ी चोरों पर कार्रवाई ! नामली में अवैध आरा मशीनों पर प्रशासन की दबिश, बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त, संचालकों पर प्रकरण दर्ज https://acntimes.com/major-crackdown-on-illegal-sawmills-in-namli https://acntimes.com/major-crackdown-on-illegal-sawmills-in-namli शिकायतों के आधार पर कई आरा मशीनों का निरीक्षण, काष्ठ लेखा में गड़बड़ी मिलने पर वन अपराध प्रकरण दर्ज

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों और लकड़ी के अवैध भंडारण शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की। वन एवं राजस्व विभाग की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की गई। मामले में आरा मशीन संचालकों के विरुद्ध प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं।

विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर नामली क्षेत्र में वन एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने धावा बोला। दल ने सबसे पहले नामली में मोहनलाल पिता रतनलाल पांचाल की आरा मशीन का निरीक्षण किया। यहां भौतिक सत्यापन करने पर 309 लट्ठे और लगभग 125 क्विंटल जलाऊ लकड़ी निर्धारित रिकॉर्ड से ज्यादा पाई गई। इससे वन विभाग ने अवैध लकड़ी जब्त कर संचालक के विरुद्ध केस दर्ज किया।

दल ने खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास रखी लकड़ी का निरीक्षण भी किया। जांच में रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई जिससे सारी लकड़ी जब्त कर ली। वन विभाग ने सुरेश नामक व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। इसके बाद टीम कानजी पिता प्रेमजी पटेल की लक्ष्मी शॉ मिल का निरीक्षण करने पहुंची। पंकज शर्मा की श्री विश्वकर्मा शॉ मिल का भी निरीक्षण किया। जांच में यहां सभी दस्तावेज और लकड़ी का लेखा-जोखा सही पाया गया। इससे यहां कोई कार्रवाई नहीं की गई।

[also_read ids="5716" title="ये भी पढ़ें"]

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

बताया गया है कि यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर को मिली शिकायतों के आधार पर की गई। कार्रवाई रतलाम आईएफएस एवं डीएफओ डॉ. अनुभा त्रिवेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी एस. देवड़ा, तहसीलदार आशीष उपाध्याय के अलावा पटवारी, वन एवं राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा।

प्रशासन की हिदायत

वन एवं राजस्व विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई को अवैध लकड़ी भंडारण और अनियमित आरा मशीनों के संचालन के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी शिकायत मिलने पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

[also_read ids="5720" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 27 May 2026 13:05:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
महापौर का आदेश हुआ हवा ! विकास शाखा में हो गई दैवेभो कर्मचारी की नियुक्ति, पार्षद ने लगाया अवहेलना का आरोप https://acntimes.com/ratlam-nagar-nigam-niyukti-vivad-hitesh-kamred-patr https://acntimes.com/ratlam-nagar-nigam-niyukti-vivad-hitesh-kamred-patr भाजपा पार्षद हितेश कामरेड ने नगर निगम अध्यक्ष और आयुक्त को लिखा पत्र, नियुक्ति पर उठाए सवाल, निरस्त करने की मांग की

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम में हद दर्जे की स्वेच्छाचारिता हावी है। आलम यह यहां के जिम्मेदार सर्वोच्च मानी जाने वाली नगर निगम परिषद द्वारा दिए आदेशों की अवहेलना करने तक से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक आदेश के विरुद्ध विकास शाखा में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की नियुक्ति कर दी गई है। इसे लेकर बवाल मच गया है। सत्ताधारी दल भजापा के पार्षद ने आपत्ति जताते हुए नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है।

[follow_us]

नगर निगम रतलाम में विकास शाखा में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर नया विवाद सामने आया है। वार्ड क्रमांक-42 के पार्षद हितेश शर्मा कॉमरेड ने नगर निगम अध्यक्ष और आयुक्त को पत्र लिखकर निगम सम्मेलन में दिए गए निर्देशों की अवहेलना किए जाने का आरोप लगाया है। पार्षद के अनुसार दिनांक 07 अप्रैल 2026 एवं 10 अप्रैल 2026 को साधारण सम्मेलन आयोजित हुआ था। इसमें महापौर प्रहलाद पटेल ने विकास शाखा में किसी भी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद उमेश राठौड़ नामक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को विकास शाखा में पदस्थ कर दिया गया है।

[also_read ids="5715" title="ये भी पढ़ें"]

इसलिए महापौर ने दिया था निर्देश

पार्षद ने बताया कि विकास शाखा में कथित लापरवाही को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं थी, इसके चलते ही सदन में महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसलिए किसी भी दृष्टि से नियुक्ति को उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने निगम अध्यक्ष व आयुक्त से मांग की है कि संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी उमेश राठौड़ का विकास शाखा से आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

[also_read ids="5717" title="ये भी पढ़ें"]

पत्र का इशारा- नगर निगम में सबकुछ अच्छा नहीं

सत्ताधारी दल के पार्षद का यह पत्र अब नगर निगम के प्रशासनिक कामकाज और सम्मेलन में पारित निर्देशों के पालन को लेकर नए सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले को लेकर निगम के भीतर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। यह पत्र इस बात की ओर भी इशारा कर रहा है कि नगर निगम में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। बता दें कि पार्षद हितेश कॉमरेड पूर्व में भी नगर में व्याप्त गड़बड़ियों को लेकर आवाज उठा चुके हैं।

]]>
Mon, 25 May 2026 23:40:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
बोला रतलाम ! जैन साध्वियों को कुचलना दुर्घटना नहीं, सुनियोजित हत्या है, आरोपियों पर चले हत्या का केस https://acntimes.com/riwa-jain-sadhvi-hatyakand-ratlam-jain-samaj-protest https://acntimes.com/riwa-jain-sadhvi-hatyakand-ratlam-jain-samaj-protest एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के रीवा में विहाररत जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार से कुचलने की घटना ने पूरे जैन समाज को भीतर तक झकझोर दिया है। अहिंसा, संयम और तपस्या का संदेश देने वाली साध्वियों की इस दर्दनाक मौत के बाद रतलाम में जैन समाज का आक्रोश खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया। श्री सकल जैन श्री संघ के नेतृत्व में समग्र जैन समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा- “इसे सड़क हादसा बताकर दबाने की कोशिश न की जाए, यह सुनियोजित हत्या है।”

रतलाम में कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले आयोजित सभा में समाजजनों का दर्द और गुस्सा साफ दिखाई दिया। वक्ताओं ने बेहद तीखे शब्दों में प्रशासन और व्यवस्था पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि जैन साधु-संत पैदल विहार करते हैं, किसी वाहन का उपयोग नहीं करते, निहत्थे रहते हैं और समाज को शांति व अहिंसा का संदेश देते हैं। जो साध्वियां जीवनभर त्याग, तपस्या और अहिंसा का संदेश देती हैं, उन्हें इस तरह सड़क पर कुचल दिया जाना केवल एक परिवार या समाज की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की त्रासदी है। इसे केवल दुर्घटना नहीं माना जा सकता।

समाजजन ने कहा कि लगातार जैन संतों के साथ हो रही घटनाएं अब सामान्य हादसे नहीं लगतीं। यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं बनाई गई तो यह समाज की आस्था और धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला माना जाएगा। समाज ने साफ कहा कि यदि रीवा में साध्वियों को कुचलने वाले दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई और संतों की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं बनाई गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट पहुंच प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सुबह 11 बजे श्री सकल जैन श्री संघ, समग्र जैन समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए समाज ने विहाररत जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

[also_read ids="5709" title="ये भी पढ़ें"]

ज्ञापन में कहा गया कि जैन संत-साध्वियां धार्मिक अनुशासन के तहत पैदल विहार करती हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की बनती है। समाज ने कहा कि यदि संतों की सुरक्षा नहीं हो सकती तो यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें

  • रीवा घटना की SIT या न्यायिक जांच कराई जाए
  • CCTV, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे जाएं
  • आरोपी और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो
  • षड्यंत्र के तथ्य मिलने पर सख्त धाराएं लगाई जाएं
  • विहाररत संतों के लिए संत सुरक्षा प्रोटोकॉल तत्काल लागू किया जाए
  • पैदल विहार करने वाले संतों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गाइडलाइन और SOP बनाई जाए
  • विहार मार्गों पर पुलिस समन्वय, ट्रैफिक नियंत्रण और चेतावनी संकेत लगाए जाएं
  • रात्रि विश्राम के लिए शासकीय स्कूल और पंचायत भवन उपलब्ध कराने के निर्देश जारी हों

क्या है रीवा की पूरी घटना

मध्यप्रदेश के रीवा में बुधवार दोपहर तीन जैन साध्वियां धार्मिक नियमों के अनुसार पैदल विहार कर रही थीं। इसी दौरान कलेक्ट्रेट के सामने एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि पूज्य श्रुति मति माता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल उपसमिति माता को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

तीसरी साध्वी आर्यिका माता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जबलपुर में दबोचा आरोपी को

हादसे के बाद आरोपी चालक रशीद आबाद अली शाह मौके से फरार हो गया था। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया था और रीवा से लगभग 270 किलोमीटर दूर तक पहुंच गया था। रीवा पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर जबलपुर की बरगी पुलिस ने बहोरीपार टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर बी. एस. जामोद, डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस घटना के बाद से पूरे देश में जैन समाज में आक्रोश है। इसीके चलते 25 मई को देशभर में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

[also_read ids="5700" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 25 May 2026 17:32:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
भाजपा का मंत्र ! मजबूत कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की पहचान, बूथ प्रबंधन से लेकर AI और राष्ट्रीय चुनौतियों पर मंथन भी जरूरी https://acntimes.com/bjp-jila-prashikshan-varg-samapan-ratlam https://acntimes.com/bjp-jila-prashikshan-varg-samapan-ratlam समापन सत्र को संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया संबोधित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जेएमडी स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन शनिवार को पार्टी के जयघोष के साथ हुआ। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन 5 सत्रों में संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, AI तकनीक, मोदी सरकार की योजनाओं और राष्ट्रीय चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समापन सत्र को संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने संबोधित किया।

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पहले सत्र में जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता उज्जैन जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित ने की। इसके बाद दूसरे सत्र में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण की योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी शैलेन्द्र डागा ने की। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने तीसरे सत्र में बूथ प्रबंधन और स्थानीय कार्यक्रम (मन की बात) के विषय पर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने की।

सोशल मीडिया और एप का बताया महत्व

इसके बाद आई.टी. विभाग के प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल ने सोशल मीडिया / एआई / नमो एप / सरल एप के महत्व और संचालन की जानकारी दी। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय  ने की। अंतिम सत्र में सांसद सुधीर गुप्ता देश के समक्ष चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर विचार रखे।

अध्यक्षता आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने की। वर्ग के समापन सत्र में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मजबूत होता है तो संगठन सशक्त रहता है।

प्रशिक्षण संगठन की संजीवनी है- चेतन्य काश्यप

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इससे पूर्व कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रशिक्षण संगठन और कार्यकर्ता के लिए संजीवनी की तरह होता है। इस प्रशिक्षण में जो सिखाया उसका आत्म अवलोकन करें। इसे अंगीकार करें और चुनौती को अपना लक्ष्य बनावे। इससे भाजपा का सेवा का संकल्प पूर्ण होगा। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला प्रशिक्षण वर्ग के सहयोगियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि देश एवं दुनिया में भाजपा ही ऐसी पार्टी है तो कार्यकर्ता आधारित है। इसका सदस्य होना सबके लिए गौरव की बात है।

समापन सत्र में ये रहे मंचासीन

इस दौरान जिला प्रभारी विवेक जोशी, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, प्रशिक्षण प्रभारी नानालाल अटोलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री महेश सोनी, जयवंत कोठारी, प्रशिक्षण टोली के सदस्य क्रांति जोशी, अनुज शर्मा एवं विप्लव जैन मंचासीन रहे।

नमो एप क्विज का हुआ आयोजन

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग समापन से पूर्व सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ ने नमो एप क्विज एवं डिजिटल प्रश्नोत्तरी संपन्न कराई। इससे पूर्व प्रातः योग एवं प्रार्थना का आयोजन हुआ। इसमें योग प्रशिक्षक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ राजेश शर्मा ने योग - प्राणायाम कराया। रात्रि में आनंद उत्सव भी हुआ। संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया। आभार जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने माना। वर्ग में भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

]]>
Sat, 23 May 2026 21:30:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
मीसाबंदी व गणेश ट्रांसपोर्ट के संचालक श्यामसुंदर राठौड़ का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान, दो दृष्टिहीनों को मिलेगी रोशनी https://acntimes.com/ratlam-shyam-sundar-rathod-passes-away-donates-eyes https://acntimes.com/ratlam-shyam-sundar-rathod-passes-away-donates-eyes एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. नंदकिशोर राठौड़ के पुत्र एवं गणेश ट्रांसपोर्ट के संचालक मीसाबंदी श्यामसुंदर राठौड़ का बुधवार को निधन हो गया। वे करीब 92 वर्ष के थे। दिवंगत राठौड़ का अंतिम संस्कार त्रिवेणी मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि बेटे भेरूलाल और भरतलाल ने दी।

दिवंगत श्यामसुंदर राठौड़ स्व. चिमनलाल व स्व. बद्रीलाल राठौड़ के भाई, स्व. नारायण राठौड़ के ताऊ, कांग्रेस नेता भेरूलाल एवं भरतलाल के पिता, नरेंद्र के चाचा, ललित, कुणाल, कुलदीप एवं गौतम के दादा थे। अंतिम विदाई से पहले दिवंगत राठौड़ को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यह नजारा देख कर परिजन और क्षेत्रवासी भावुक हो गए। 

अंतिम विदाई के दौरान महापौर प्रहलाद पटे, समाजसेवी गोविंद काकानी, कांग्रेस नेता राकेश झालानी, विमल छिपानी, आशीष पालीवाल, प्रभाकांत उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

परिवार ने कराए नेत्रदान

निधन के पश्चात भेरूलाल एवं भरतलाल राठौड़ ने गोपाल राठौड़ पतरावाला, राजेन्द्र चौहान की प्रेरणा से श्यामसुंदर राठौड़ के नेत्रदान की इच्छा जताई। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजन की सहमति मिलते ही डॉ. लक्ष्मीनारायण शासकीय मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई। उनके निर्देशन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसौदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह, राकेश पारगी एवं दीपक के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न करवाई। नेत्रदान के लिए दिवंगत के निवास से मेडिकल कॉलेज और वहां से वापस निवास पहुंचाने की व्यवस्था नेत्रम संस्था के सुशील मीनू माथुर ने अपने वाहन से की।

[also_read ids="5698" title="ये भी पढ़ें"]

नेत्रदान के दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, गिरधारीलाल वर्धानी, नवनीत मेहता, सुशील मीनु माथुर, गोपाल राठौड़ पतरावाला, चंद्रशेखर परिहार, चेतन चौहान, राकेश पारगी, दीपक, सुभाष चौहान, कैलाशचंद्र जमादार सहित गणमान्य नागरिक  उपस्थित रहे।

नेत्रदान और देहदान का किया आह्वान

नेत्रम संस्था एवम डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित शासकीय नेत्र बैंक की ओर से परोपकारी परिवारों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके मानवीय योगदान के प्रति आभार भी व्यक्त किया। साथ ही देहदान एवं नेत्रदान की महत्ता पर बल देते हुए जनजागरूकता अभियान को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराया और इसके लिए दूसरों से भी आगे आने का आह्वान किया।

[also_read ids="5690" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 21 May 2026 15:41:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
कार्रवाई हुई & सवाल बाकी ! SP के निर्देश के बाद TI ने हटवाया मीसा बंदी के प्लॉट से कब्जा, पुलिस ने निजी जमीन मुक्त करा दी, प्रशासन सरकारी नहीं करा पा रहा !  https://acntimes.com/himmat-kothari-dharna-followup-police-action-ratlam https://acntimes.com/himmat-kothari-dharna-followup-police-action-ratlam - पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के धरने के कुछ घंटों बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मौके पर बना पंचनामा

- मीसाबंदी बसंत पुरोहित के प्लॉट से हटवाए गए वाहन, पुलिस की मौजूदगी में कब्जा दिलाने की कार्रवाई पूरी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मीसाबंदी के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे को लेकर बुधवार को पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा एसपी ऑफिस के बाहर दिए गए धरने का असर कुछ ही घंटों में दिखाई दे गया। एसपी अमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद थाना डीडी नगर प्रभारी अनुराग यादव ने राजस्व विभाग और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित प्लॉट पर खड़े वाहन हटवाकर शिकायतकर्ता को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की।

बुधवार सुबह तक जिस मामले में कार्रवाई को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, उसी मामले में दोपहर बाद पुलिस का रवैया पूरी तरह बदला नजर आया। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

एसपी अमित कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अनुराग यादव को तत्काल  कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी के साथ डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी भी मौजूद रहे। पुलिस द्वारा आरोपी कमलेश टांक और राजेश टांक को कॉल किया गया। आरोपी ने मोबाइल पर ही मीसाबंदी बसंत पुरोहित के प्लॉट पर से अपने वाहन और कब्जा हटाने की सहमति दी। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन ने प्लॉट मुक्त करवा कर मीसाबंदी पुरोहित के परिजन को कब्जा दिलाया गया।

पंचनामे में दर्ज हुई पूरी कार्रवाई

मौके पर पुलिस ने पंचनामा भी बनाया जिसमें पूरी कार्रवाई का उल्लेख किया गया है। पंचनामे में पंचों द्वारा लिखा गया है कि वे सैफी नगर के निवासी हैं और वे इस बात की तस्दीक करते हैं कि पुलिस टीम रतलाम के डीडी नगर क्षेत्र स्थित प्लॉट क्रमांक 237 और 238 पर पहुंची। शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से बताया गया कि उक्त प्लॉटों पर लंबे समय से अवैध रूप से वाहन खड़े किए जा रहे थे।

[also_read ids="5694" title="ये भी पढ़ें"]

पंचनामे में यह भी उल्लेख किया गया

  • मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया
  • प्लॉट पर खड़े वाहन हटवाए गए
  • शिकायतकर्ता पक्ष को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई
  • पूरी प्रक्रिया पंचों और पुलिस की मौजूदगी में कराई गई

राजनीतिक गलियारों में छिड़ी चर्चा

इस घटनाक्रम के साथ ही राजनीतिक गलियारों में एक चर्चा और छिड़ गई है। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा मीसाबंदी के प्लॉट से कब्जा हटवाने के लिए उग्र होने से उनके समर्थकों में हर्ष है। उनका मानना है कि कोठारी ने अपने समर्थकों के हित के लिए किसी से भी भिड़ने का जो साहस है, वह उन्हें जननेता बनाना हैं। वहीं उनके विरोधी खेमे में चर्चा है कि कोठारी द्वारा उठाया गया कदम सिर्फ पार्टी और राजनीति में अपनी घटती साख को बचाने का एक तरीका है। वहीं एक तीसरा पक्ष भी है जिसका कहना है कि अपने बचपन के मित्र की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए तो पूर्व गृह मंत्री कोठारी चले गए लेकिन आमजन की संपत्तियों पर यदि कोई कब्जा कर ले तो उसे छुड़वाने कौन आएगा ?

नगर निगम की निष्क्रियता भी समस्या की जड़

मीसाबंदी के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे को लेकर हुई शिकायत में लेटलतीफी से जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के साथ ही नगर निगम प्रशासन भी संदेह के घेरे में है। नगर निगम एक्ट के अनुसार कोई भी प्लॉट तीन साल से ज्यादा खाली नहीं रहना चाहिए। अगर वह खाली रहता है और निर्माण नहीं होता है तो उस पर ऐसे ही कब्जे होने की आशंका बनी रहती है। अगर नगर निगम ऐसे प्लॉट पर कार्रवाई करना शुरू करे तो इस तरह के कब्जे की समस्या से निजात मिल सकती है।

जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल अब भी बरकरार

अवैध कब्जे का मामला सिर्फ इकलौता नहीं, ऐसे अनेक मामले हैं जिन्हें मुक्त करवाने के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। यहां तक तो फिर भी गनीमत है, हद तो तब हो जाती है जब कोई सरकारी जमीन पर ही कब्जा कर लेता है और वह साबित होने के बाद भी प्रशासन उसे मुक्त नहीं करवा पाता है। ऐसे ही एक मामले में विगत 11 माह पूर्व रतलाम तहसील न्यायालय से एक सरकारी नाले पर एक निजी स्कूल द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाने का आदेश हुआ था जो अब तक नहीं हटाया जा सका है। इस मामले में संबंधित क्षेत्र की पटवारी से लेकर जिले की मुखिया तक किसी के पास कोई जवाब नहीं है।

[also_read ids="5229" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 21 May 2026 00:32:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी हड़ताल ! राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिलेभर में नहीं खुले मेडिकल स्टोर के ताले, दवा व्यवसायियों ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया https://acntimes.com/ratlam-chemist-strike-online-pharmacy-protest https://acntimes.com/ratlam-chemist-strike-online-pharmacy-protest AIOCD और MPCDA के आह्वान पर जिलेभर के दवा व्यवसायी रहे बंद में शामिल, ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉर्पोरेट दबाव के खिलाफ उठाई आवाज

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में बुधवार को दवाई का कारोबार पूरी तरह ठप रहा। ऑनलाइन फार्मेसी, नकली दवाओं, नशे की दवाओं के अवैध व्यापार और बड़े कॉर्पोरेट समूहों द्वारा भारी डिस्काउंट के जरिए छोटे दवा व्यवसायियों को बाजार से बाहर करने के विरोध में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे।

एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और मध्यप्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (MPCDA) द्वारा किया गया था। इस हड़ताल में जिले के दवा व्यवसायी भी शामिल हुए। रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने रैली निकालकर पुतला फूंका।

वहीं जिला औषधि विक्रेता संघ ने जिला अस्पताल के बाहर दिया धरना दिया और कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन सौंपा। दवा व्यवसायियों ने स्पष्ट कहा कि यह आंदोलन केवल व्यापारिक हितों का नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा और भविष्य की पीढ़ियों को नशे से बचाने से जुड़ा मुद्दा है। हड़ताल में बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी शामिल हुए और अपनी एकता दिखाई।

रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने निकाली रैली, पुतला भी फूंका

रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर के केमिस्टों ने अपना व्यवसाय बंद रखा। बुधवार को सभी दवा व्यवसायी कॉलेज रोड स्थित सरकारी अस्पताल गेट के सामने एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए पैदल रैली निकाली गई, जो डालूमोदी बाजार पहुंची। रैली के दौरान दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री और नकली दवाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया तथा चौराहे पर ऑनलाइन और नकली दवा के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया।

संस्था अध्यक्ष सुशील मूणत एवं सचिव राजेश कोठारी ने जिलेभर के सभी दवा व्यवसायियों को बंद को सफल बनाने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने आम जनता को हुई असुविधा के लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि यह आंदोलन जनता को सही दवा उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने और आने वाली पीढ़ियों को नशे से दूर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

[also_read ids="5694" title="ये भी पढ़ें"]

मूणत ने आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर छोटे व्यवसायियों को बाजार से बाहर करने की कोशिश कर रही हैं, जिससे भविष्य में दवा बाजार पूरी तरह कॉर्पोरेट नियंत्रण में जा सकता है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महेंद्र कोठारी, कमलेश कोठारी, लोकेश पुरोहित, सुनील गांधी, प्रवीण गांधी, अर्जुन राठौड़, कपिल पोरवाल, रोहित चौधरी, गौरव मूणत, सौरभ बोथरा, सचिन जैन, राजेश गुगलिया, अमित राठौड़, हर्ष वर्धन मूणत, सचिन जैन, शीतल सकलेचा, महावीर जैन, गुरविंदर सिंह, कमल मंडवारिया, अनुरूप सोमानी, अजय कोठारी, मोहित मूणत, अतुल शर्मा, रूपेश देवड़ा, लोकेश धबाई, महावीर मालवी, गौरव सोनी, अंशुल पवार, सिद्धार्थ गांधी, सुरेंद्र भटेवरा, अभिषेक लोढ़ा सहित बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी उपस्थित रहे। 

जिला औषधि विक्रेता संघ ने जिला अस्पताल के बाहर दिया धरना, कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर जिला औषधि विक्रेता संघ ने भी बुधवार को जिलेभर में मेडिकल स्टोर बंद रखकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन दिया। संघ द्वारा जेल रोड स्थित जिला चिकित्सालय के समीप धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद दवा व्यवसायियों ने रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय छजलानी ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ यह संघर्ष किसी व्यापारिक लाभ के लिए नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ को रोकने और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण दवा वितरण व्यवस्था अनियंत्रित होती जा रही है और बड़े कॉर्पोरेट समूह छोटे लाइसेंसधारी केमिस्टों को बाजार से बाहर करने का प्रयास कर रहे हैं।

[also_read ids="5690" title="ये भी पढ़ें"]

संघ के सचिव अजय मेहता ने बताया कि ज्ञापन में मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य और लाखों छोटे लाइसेंसधारी केमिस्टों एवं उनके कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रखी गईं ताकि गंभीर मरीजों को परेशानी न हो। प्रदर्शन के दौरान अन्य व्यापारिक संगठनों की ओर से मनोज झालानी, झमक भरगट, अभिषेक जैन, निखिल मिश्रा, सुरेन्द्र चत्तर, संजय पारिख और आशीष घोटीकर ने उपस्थित होकर समर्थन दिया।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान संगठन सचिव दीपक दोशी, सह सचिव विनय लोढ़ा, एमपीसीडीए कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश लोढ़ा, हार्दिक मेहता, जितेन्द्र देवानी, संजय गुगलिया, अशोक पटेल, भूपेन्द्र सोलंकी, प्रवीण गुप्ता, अवि माहेश्वरी, अमन जैन, माजिद भाई, नीरज बरमेचा, अभिनंदन मेहता, सज्जन मेहता, सिराज पाथरिया, टीनू भाई, प्रकाश लोढ़ा, अमय लोढ़ा, रूपेश छजलानी, राजेश व्यास, पंकज संघवी, हेमन्त संघवी, कमल सिंह तोमर, पारस भंसाली, संजय तांतेड़, समरथ पाटीदार, कमल कटकानी, अखिलेश लोढ़ा, मितेश अग्रवाल, सौरभ लोढ़ा, स्वप्निल लोढ़ा और नीलेश पावेचा मौजूद रहे।

]]>
Wed, 20 May 2026 22:33:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
बहुत खूब ! रात में कॉलोनी के बाहर छिपकर बैठे थे दो चोर, पुलिस को देखकर भागे लेकिन पकड़े गए, 1 आरोपी के विरुद्ध दर्ज हैं 31 केस, हथियार और नकबजनी के औजार जब्त https://acntimes.com/manakchowk-police-theft-accused-arrested-ratlam https://acntimes.com/manakchowk-police-theft-accused-arrested-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी, नकबजनी और चाकूबाजी की घटनाओं के बीच माणकचौक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी को अंजाम देने की फिराक में कॉलोनी के बाहर छिपकर बैठे दो बदमाशों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू सहित चोरी और नकबजनी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार जब्त किए हैं। एक आरोपी के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, अवैध शराब और मारपीट जैसे कुल 31 केस दर्ज हैं।

रतलाम जिले में लगातार हो रही चोरी, नकबजनी और चाकूबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चैकिंग के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत एएसपी विवेक कुमार लाल एवं डीएसपी (महिला सेल) अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान ने चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं की रोकथाम के टीम गठित की। रात्रि गश्त और सर्कल भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि करमदी रोड स्थित शत्रुंजय कॉलोनी गेट के पास दो संदिग्ध व्यक्ति छिपकर बैठे हैं, वे किसी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तत्परता से उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी में मिले चोरी के औजार और हथियार

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से चोरी और नकबजनी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त हुई। इसमें एक खटकेदार धारदार चाकू, एक लाल रंग का प्लायर, एक हरे रंग का पेचकस, डेढ़ फीट लंबी लोहे की रॉड, एक आरी कटर, तीन टॉर्च, एक आरी पत्ता शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी बड़ी चोरी या नकबजनी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

ये हुए गिरफ्तार

कार्रवाई में अमरसिंह उर्फ अमरिया पिता गब्बा मईड़ा (55) निवासी ग्राम पिटगारा, थाना बदनावर, जिला धार तथा नाना उर्फ राजेश उर्फ नंदू पिता नागूलाल चौहान (25) वर्ष निवासी जी सेक्टर, दीनदयाल नगर को गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध माणकचौक थाने पर अपराध क्रमांक 241/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं और उनका अन्य बदमाशों से कोई नेटवर्क जुड़ा है या नहीं।

[also_read ids="5692" title="ये भी पढ़ें"]

31 के दर्ज हैं इस आरोपी पर

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमरसिंह उर्फ अमरिया का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, अवैध शराब बेचने तथा मारपीट से जुड़े कुल 31 प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हाल के दिनों में जिले में हुई अन्य वारदातों में शामिल थे या नहीं।

इनकी भूमिका रही धरपकड़ में

पूरी कार्रवाई में थाना माणकचौक पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में शामिल अधिकारी-कर्मचारी थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक राकेश मेहरा, आरक्षक अविनाश मिश्रा, हेमंत यादव, जीवन विश्वकर्मा, गोविंद गेहलोद और किशन राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

[also_read ids="5694" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 20 May 2026 21:43:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
मीसाबंदी के प्लॉट पर कब्जे पर नहीं हुई कार्रवाई तो पूर्व गृह मंत्री का फूटा गुस्सा, SP के चैंबर के बाहर दिया धरना, अगले ही पल दर्ज हो गई FIR https://acntimes.com/himmat-kothari-dharna-sp-office-ratlam-land-dispute https://acntimes.com/himmat-kothari-dharna-sp-office-ratlam-land-dispute - एक सप्ताह तक कार्रवाई नहीं होने से भड़के पूर्व गृह मंत्री, बोले- न्याय नहीं मिला तो आमरण अनशन और पार्टी छोड़ने तक का करूंगा फैसला

- एसपी अमित कुमार को कार्यालय से बाहर आना पड़ा, थाना प्रभारी अनुराग यादव को  तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मीसाबंदी के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे के मामले में पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली और कार्रवाई में देरी को लेकर बुधवार को प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी का गुस्सा फूट पड़ा। वे अचानक एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी के चैंबर के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गए। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज कोठारी के तेवर इतने तीखे थे कि अमित कुमार स्वयं चैंबर से बाहर आए और उनसे चर्चा की। बाद में वे उन्हें अपने कक्ष में लेकर गए। एसपी के निर्देश पर कुछ पल बाद पुलिस ने प्लॉट पर कब्जा करने वाले आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली।

पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी कुछ दिन पूर्व अपने बचपन के साथी मीसाबंदी बसंत पुरोहित के साथ एसपी अमित कुमार से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मीसाबंदी के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि पुरोहित द्वारा दीनदयालनगर थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करते हुए कोर्ट जाने की बात कह रही है। तब एसपी ने कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया था। करीब एक सप्ताह में जब शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्व गृह मंत्री कोठारी का धैर्य जवाब दे गया। वे बुधवार को फिर एसपी कार्यालय पहुंच गए। इस पर उन्होंने एसपी से मुलाकात करने के बाजय उनसे चैंबर के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार चैंबर से बाहर निकले चर्चा कर कोठारी से चर्चा की। इस दौरान कार्यालय परिसर में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। माहौल लगातार गर्माने लगा। एसपी नाराज कोठारी को अपने चैंबर में ले गए और विस्तार से चर्चा की। कोठारी ने उन्हें बताया कि करीब एक सप्ताह में भी दीनदयालनगर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही कब्जेधारियों के विरुद्ध कोई अन्य प्रभावी कार्रवाई ही हुई।

थाना प्रभारी तलब, दर्ज हुई एफआईआर

इससे एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी अनुराग यादव को तलब किया और कब्जेधारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। मामले ने तूल पकड़ने और पूर्व गृह मंत्री के धरने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। थाना डीडी नगर पर अपराध क्रमांक 339/2026 धारा 329(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

[also_read ids="5692" title="ये भी पढ़ें"]

थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पूरा मामला सामने आने के बाद सबसे ज्यादा सवाल थाना स्तर पर कार्रवाई को लेकर उठ रहे हैं। जब शिकायत पहले ही पुलिस तक पहुंच चुकी थी और पूर्व गृह मंत्री स्वयं मामले को लेकर एसपी से मिल चुके थे, तो फिर FIR दर्ज करने में इतनी देरी क्यों हुई? क्या स्थानीय स्तर पर शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया? क्या प्रभावशाली लोगों के कारण कार्रवाई टाली जा रही थी? क्या पीड़ित पक्ष को अनावश्यक इंतजार कराया गया? इन्हीं सवालों के बीच अब थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली भी जांच के घेरे में आ गई है। इन्हीं सभी सवालों से हुई पुलिस की किरकिरी के चलते एसपी ने थाना प्रभारी के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए हैं। अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।

एसपी ने ये दी हिदायत

  • आमजन की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई हो।
  • शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए।
  • किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा शिकायतों में लापरवाही बरती गई तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आखिर क्या है पूरा मामला?

मामला थाना डीडी नगर क्षेत्र स्थित प्लॉट क्रमांक 237 और 238 से जुड़ा है। फरियादी शरद पिता वसंत पुरोहित (80), निवासी सुभाष मार्ग धानमंडी रतलाम ने थाना डीडी नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके स्वामित्व वाले उक्त प्लॉटों पर आरोपी कमलेश टांक एवं राजेश टांक द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। फरियादी ने बताया था कि प्लॉट की वैध रजिस्ट्री एवं संबंधित दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। इसके बावजूद आरोपी प्लॉट पर अपने वाहन खड़े करते हैं, विरोध करने पर विवाद कर और धमकी देते हैं।

अब पुलिस लगाएगी 7 दिवसीय विशेष शिविर

भूमि संबंधी विवादों और शिकायतों के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम के सभागृह में आगामी सात दिनों तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जिलेभर के लोग भूमि संबंधी शिकायतें, दस्तावेज, कब्जे से जुड़े विवाद, लंबित प्रकरण लेकर पहुंच सकेंगे। पुलिस अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का परीक्षण कर त्वरित वैधानिक कार्रवाई और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। लंबित भूमि विवादों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

[also_read ids="5690" title="ये भी पढ़ें"]

न्याय नहीं मिला तो आमरण अनशन करूंगा”

मामले में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने पत्रकारों के समक्ष भी पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे पार्टी से अनुमति लेकर आमरण अनशन पर बैठेंगे। कोठारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह तक कह दिया कि यदि इसके बाद भी न्याय नहीं मिला तो वे पार्टी छोड़ने तक का निर्णय ले सकते हैं। पूर्व गृह मंत्री के इस बयान को जिले की राजनीति में बड़े दबाव और असंतोष के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

जिले की राजनीति में बड़ा संदेश

पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी का एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठना सामान्य घटना नहीं माना जा रहा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम पुलिस व्यवस्था, प्रशासनिक जवाबदेही और स्थानीय स्तर पर शिकायत निवारण की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि, यदि एक पूर्व गृह मंत्री को कार्रवाई के लिए धरने पर बैठना पड़ जाए, तो आम नागरिकों को न्याय कितनी आसानी से मिलता होगा?

[also_read ids="5585" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 20 May 2026 19:34:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
20 मई को दवा दुकानों पर ताले ! नकली दवाओं और ऑनलाइन बिक्री के विरोध में दवा व्यवसायी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर https://acntimes.com/medical-strike-ratlam-20-may-2026 https://acntimes.com/medical-strike-ratlam-20-may-2026 दवा व्यवसायियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 20 मई को, इस दिन नहीं मिलेंगी दवाइयां

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । AIOCD और MPCDA द्वारा दिनांक 20 मई 2026 (बुधवार) को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस दिन पूरे देश के दवा व्यवसायी हड़ताल पर रह कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे। हड़ताल के चलते जिला प्रशासन द्वारा कुछ मेडिकल स्टोर चिह्नित किए गए हैं जहां दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।

देश में दवा की ऑनलाइन बिक्री बढ़ने, नकली दवाओं का उपयोग होने, नशे की दवा का व्यापार फलने-फूलने के साथ ही बड़ी दवा निर्माता कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट दिए जाने से छोटे दवा व्यवसायी परेशान हैं। इसका देश स्तर पर विरोध हो रहा है। रतलाम जिला केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी इसका विरोध किया है। एसोसिएशन ने 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन कर हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है।

ऐसे करेंगे विरोध प्रदर्शन

रतलाम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मूणत एवं सचिव राजेश कोठारी ने बताया हड़ताल के दौरान प्रातः 10.00 बजे कॉलेज रोड पर जिला अस्पताल के गेट पर बोथरा मेडिकल के सामने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 10.30 बजे कॉलेज रोड से डालूमोदी बाजार तक मार्च निकलेगा। डालूमोदी बाजार चौराहे पर ऑनलाइन दवा कारोबार एवं नकली दवाओं की बिक्री के विरोध में पुतला दहन किया जाएगा।

[also_read ids="5690" title="ये भी पढ़ें"]

आमजन से क्षमा भी मांगी

पदाधिकारीद्वय ने सभी दवा व्यवसायियों से आह्वान किया है कि उक्त सभी कार्यक्रम में अपने सम्पूर्ण स्टाफ सहित सम्मिलित होकर अपने व्यावसायिक हितों को जीवित रखने में सहयोगी बनें। पदाधिकारियों ने आम जनता को होने वाली परेशानी के लिए क्षमा भी मांगी है। उनका कहना है कि यह हड़ताल जनता को सही मूल्य पर सही दवाई दिलाने में सहायक होगी।

[also_read ids="5688" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 19 May 2026 22:20:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
मकान धोखाधड़ी मामले में तत्कालीन रजिस्ट्रार प्रदीप निगम की अग्रिम जमानत खारिज, पद का दुरुपयोग कर 1.90 करोड़ का एग्रीमेंट निरस्त करने का मामला https://acntimes.com/ratlam-registrar-pradeep-nigam-anticipatory-bail-rejected-property-fraud-case https://acntimes.com/ratlam-registrar-pradeep-nigam-anticipatory-bail-rejected-property-fraud-case एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के जिला पंजीयक कार्यालय के तत्कालीन उप-पंजीयक (रजिस्ट्रार) प्रदीप निगम को अदालत से बड़ा झटका लगा है। अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश रतलाम निर्मल मंडोरिया की अदालत ने आरोपी निगम की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी है। आरोप है कि निगम ने तत्कालीन जिला रजिस्ट्री पंजीयक के पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए की संपत्ति के अनुबंध को अवैध तरीके से निरस्त कर वित्तीय धोखाधड़ी की।

जानकारी के अनुसार फरियादी सुभाष जैन तथा सह-आरोपी रेलवे ठेकेदार संजय जैन और मनोरमा जैन के बीच पूर्व में विवाद हुआ था। बाद में मप्र की हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच 1 करोड़ 90 लाख रुपए का आपसी समझौता हुआ। समझौते की गारंटी के रूप में जैन कॉलोनी स्थित मकान नंबर 40 को फरियादी सुभाष जैन के पक्ष में अनुबंधित (एग्रीमेंट) किया गया था। अनुबंध की शर्त के अनुसार भुगतान पूरा होने तक उक्त मकान को बेचा या किसी अन्य को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता था।

अनुबंधि के बावजूद बैंक से ले लिया लोन

आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित आरोपियों ने उक्त मकान पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करीब 1.10 करोड़ रुपए का लोन प्राप्त कर लिया। इसके बाद तत्कालीन रजिस्ट्रार प्रदीप निगम ने कथित रूप से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फरियादी सुभाष जैन की अनुपस्थिति में तथा नियमों की अनदेखी कर रजिस्टर्ड अनुबंध पत्र को एकपक्षीय रूप से निरस्त कर दिया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

फरियादी सुभाष जैन ने इसी के चलते स्टेशन रोड थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि इस कथित मिलीभगत के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। वे संपत्ति पर मालिकाना हक प्राप्त करने से भी वंचित रह गए। थाना स्टेशन रोड रतलाम में आरोपी तत्कालीन रजिस्ट्रार प्रदीप पिता वृंदावन निगम सहित अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 1023/24 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराएं धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 467 (मूल्यवान सुरक्षा की कूटरचना), धारा 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), धारा 471 (फर्जी दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करना) के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी होना शेष है।

वृद्ध और सेवानिवृत्त शासकीय सेवक होने की दलील

गिरफ्तारी से बचने के लिए ही आरोपी प्रदीप निगम की ओर से न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी। सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि प्रदीप निगम एक सेवानिवृत्त शासकीय सेवक एवं वृद्ध व्यक्ति हैं। उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए उन्हें धारा 482 बीएनएसएस (BNSS) के तहत अग्रिम जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। अभियोजन पक्ष और फरियादी के अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया, उन्होंने कहा कि आरोपी ने जिम्मेदार शासकीय पद पर रहते हुए गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने में भूमिका निभाई है।

[also_read ids="5414" title="ये भी पढ़ें"]

अदालत ने की सख्त टिप्पणी

अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया ने केस डायरी और रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद अपने आदेश में सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि- आवेदक/अभियुक्त (तत्कालीन रजिस्ट्रार) के उक्त अपराध में आलिप्त होने के प्रथम दृष्टया (Prima Facie) प्रमाण अभिलेख पर मौजूद हैं। आरोपी का कृत्य गंभीर प्रकृति का है। शासकीय पद पर रहते हुए किए गए इस कृत्य को देखते हुए अग्रिम जमानत पर मुक्त किया जाना उचित प्रतीत नहीं होता।” इसके साथ ही अदालत ने आरोपी प्रदीप निगम की अग्रिम जमानत याचिका क्रमांक 283/2026 को निरस्त कर दिया।

[also_read ids="5413" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 19 May 2026 16:24:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
हत्यारे को उम्रकैद ! खून लगी लकड़ी, DNA रिपोर्ट और आखिरी चीख बनी सजा का आधार, अदालत ने दुर्घटना की थ्योरी खारिज की https://acntimes.com/sarwan-murder-case-jeevna-pargi-life-imprisonment-verdict https://acntimes.com/sarwan-murder-case-jeevna-pargi-life-imprisonment-verdict सरवन के बहुचर्चित जीवला हत्याकांड में अदालत का फैसला; डीएनए रिपोर्ट और खून लगे लकड़े ने खोला हत्या का राज

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के सरवन थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुए बहुचर्चित जीवला उर्फ जीवा हत्याकांड में न्यायालय सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी जीवणा पिता कमजी पारगी (52) निवासी ग्राम मातर, थाना सरवन को हत्या का दोषी पाया है। अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 3 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

प्रकरण में पैरवीकर्ता अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि 20 दिसंबर 2020 को फरियादी महिपाल ने थाना सरवन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सूचना मिली थी कि उसके पिता जीवला, आरोपी जीवणा के घर के आंगन में गंभीर हालत में पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर उनके सिर से खून बह रहा था और उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटनास्थल से बरामद खाखरे की लकड़ी को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया। वैज्ञानिक जांच में लकड़़ी पर मृतक जीवला का डीएनए प्रोफाइल मिलाइसे अदालत ने हत्या का महत्वपूर्ण और निर्णायक साक्ष्य माना।

पड़ोसी का बयान भी रहा निर्णायक

जांच के दौरान पड़ोसी बबला पिता भाणजी ने बताया कि घटना वाली रात आरोपी जीवणा का अपने परिवार से विवाद हुआ था। उसी दौरान मृतक जीवला भी वहां मौजूद था और बाद में वहीं खाट पर सो गया था। रात करीब 3 बजे “जीवणा मुझे मत मार, मेरे से उठते भी नहीं बन रहा...” जैसी आवाज सुनाई दी थी।

[also_read ids="5658" title="ये भी पढ़ें"]

अदालत ने खारिज की दुर्घटना की थ्योरी

बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि मृतक की मौत अंधेरे में गिरने या दुर्घटना से हुई होगी तथा जब्त लकड़ा सामान्य घरेलू उपयोग का था, लेकिन न्यायालय ने इस दलील को अस्वीकार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, हाथ, कोहनी और पैरों पर गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

जमानत पर था आरोपी, फैसला आते ही भेजा जेल

अदालत ने आरोपी जीवणा पारगी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। आरोपी पूर्व से जमानत पर था, लेकिन फैसला सुनते ही न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।

[also_read ids="5642,5552" title="ये भी पढ़ें"]

ACNTIMES channel on WhatsApp

खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे वाट्सएप चैनल को फॉलो करें, लिंक नीचे है

https://whatsapp.com/channel/0029Vb86Zpg3rZZbWwC2NN37

]]>
Mon, 18 May 2026 01:44:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
माहेश्वरी समाज चुनाव सम्पन्न : 51 सदस्यीय “महेश पैनल” को मिली विजय, डॉ. बी. एल. तापड़िया अध्यक्ष एवं सुनील लाठी सचिव निर्वाचित https://acntimes.com/ratlam-maheshwari-samaj-election-2026-bl-tapadia-sunil-lathi https://acntimes.com/ratlam-maheshwari-samaj-election-2026-bl-tapadia-sunil-lathi एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के मॉडल अनुसार रतलाम नगर माहेश्वरी समाज के वर्ष 2026-29 के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इसमें 51 सदस्यीय “महेश पैनल” ने विजय प्राप्त की। अध्यक्ष डॉ. बी. एल. तापड़िया और सचिव सुनील लाठी निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया समाज के संरक्षक माधव काकाणी एवं अध्यक्ष शैलेंद्र डागा के मार्गदर्शन में तथा चुनाव अधिकारी गोपाल काकाणी, मुकेश मालपानी एवं दिनेश मालपानी के निर्देशन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित की गई। चुनाव में प्रथम चरण में चयनित 51 सदस्यीय कार्यकारी मंडल द्वारा पदाधिकारियों का चयन किया गया। 

नवगठित पदाधिकारी मंडल

  • अध्यक्ष – डॉ. बी.एल. तापड़िया
  • उपाध्यक्ष – द्वारका भंसाली
  • उपाध्यक्ष – रतन धूत
  • सचिव – सुनील लाठी
  • सह सचिव – लक्ष्मीनारायण धूत
  • कोषाध्यक्ष – सतीश मारोठिया
  • प्रचार मंत्री – राजेश दरक
  • संगठन मंत्री – संतोष काबरा

कार्यसमिति सदस्य

नरेंद्र बाहेती, सतीश लड्ढा, बाबूलाल राठी, विजय असावा, घनश्याम लोहिया, द्वारका धूत, कैलाश मालपानी, गोपाल राठी, रमेश डारिया, धर्मेन्द्र गिलड़ा, मनीष मालपानी एवं चन्द्रप्रकाश सारड़ा को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। माधव काकाणी एवं शैलेंद्र डागा को समाज संरक्षक मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के चयन पर समाजजनों में हर्ष का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज के सहयोग से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी।

[also_read ids="5684,5677" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 18 May 2026 00:49:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 18 को रतलाम में, हितग्राहियों और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे https://acntimes.com/bjp-backward-classes-front-state-president-pawan-patidar-in-ratlam-on-may-18th https://acntimes.com/bjp-backward-classes-front-state-president-pawan-patidar-in-ratlam-on-may-18th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार 18 मई 2026 को रतलाम जिले में प्रवास रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद एवं मुलाकात करेंगे। आलोट और जावरा भी जाएंगे।

भाजपा द्वारा अधिकृत जानकारी के अनुसार पाटीदार प्रातः 10:00 बजे आलोट के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के साथ वरिष्ठजन से भेंट करेंगे। इसके ताल में पिछड़ा वर्ग जाति समाज के प्रमुखों से संवाद करेंगे। वे जावरा भी जाएंगे जहां विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निवास पर भेंटकर वहीं सीताराम बाग में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क एवं संवाद करेंगे। मीसाबंदी स्वर्गीय राजमल बरैया के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार नामली होते हुए अपराह्न 04:00 बजे रतलाम स्थित होटल रुद्र पैलेस में जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 05:50 बजे रंगोली सभागृह में हितग्राही संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

ये रहेंगे अतिथि

आयोजन में अतिथि के रूप में पाटीदार के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, अनिल मंडावरा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी सहित जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

इनसे सौजन्य भेंट भी करेंगे

अपने प्रवास के दौरान वे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, कन्हैयालाल मौर्य एवं बजरंग पुरोहित के भी जाएंगे। पवन पाटीदार की रतलाम में अगवानी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश और स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी।

[also_read ids="5685,5684" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 17 May 2026 23:23:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
Ratlam Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 6 थाना प्रभारियों और अधिकारियों के कार्यस्थल बदले, गायत्री सोनी को फिर मिला IA थाना https://acntimes.com/ratlam-police-officers-transfer-order https://acntimes.com/ratlam-police-officers-transfer-order औद्योगिक क्षेत्र, माणक चौक, जावरा, बाजना सहित कई स्थानों पर नई पदस्थापनाएं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश में छह निरीक्षकों एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के कार्यस्थल बदले गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक गायत्री सोनी को रक्षित केन्द्र रतलाम से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले भी औद्योगिक क्षेत्र थाने में पदस्थ थीं। यहां से उन्हें नामली भेजा गया था जहां रेप के आरोपी द्वारा पुलिस अभिरक्षा में आत्महत्या करने पर उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया था। निरीक्षक प्रकाश गडरिया को प्रभारी जिला विशेष शाखा से थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यवाहक निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया को थाना प्रभारी बरखेड़ाकला से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बाजना बनाया गया है। वहीं कार्यवाहक निरीक्षक पतिराम डाबरे को रक्षित केन्द्र रतलाम से थाना प्रभारी बरखेड़ाकला पदस्थ किया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान को थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी माणकचौक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कार्यवाहक निरीक्षक रणजीतसिंगार को रक्षित केन्द्र रतलाम से प्रभारी जिला विशेष शाखा रतलाम नियुक्त किया गया है।

[also_read ids="5629" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थ अधिकारी जल्द ही अपने-अपने कार्यस्थलों पर पदभार ग्रहण करेंगे।

[also_read ids="5651" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 16 May 2026 00:45:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
जावरा&उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई&वे से जुड़ेगा रतलाम&खाचरौद मार्ग, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की फोर&लेन निर्माण की समीक्षा https://acntimes.com/greenfield-highway-ratlam-khachrod-four-lane-chaitanya-kashyap https://acntimes.com/greenfield-highway-ratlam-khachrod-four-lane-chaitanya-kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम-खाचरौद मार्ग को जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा जल्द क्रियान्वित होने वाली है। इस योजना के तहत फोर-लेन विकसित कर रतलाम-खाचरौद मार्ग को ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ा जाएगा। शुक्रवार को म.प्र. सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को प्रस्तावित मार्ग निर्माण की योजना से अवगत कराया।

मंत्री काश्यप ने प्रोजेक्ट का ले-आउट देखने के बाद कुछ सुधार के साथ डी.पी.आर. तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री काश्यप को एमपीआरडीसी के डिविज़नल मैनेजर विजय सिंह ने बताया कि जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जोड़ने के लिए रतलाम-खाचरौद मार्ग फोर-लेन बनेगा। आबादी क्षेत्र वाले गांव में इसे बाहर से बायपास डालकर निकाला जाएगा।

काश्यप ने प्रेजेंटेशन देखने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एमपीआरडीसी के एजीएम अमित भूरिया आदि मौजूद रहे। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 220 करोड़ की लागत से रतलाम-खाचरौद फोर-लेन निर्माण कर उसे जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाई-वे से जोड़ने की घोषणा की थी।

[also_read ids="5679,5674" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 15 May 2026 23:57:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
महंगाई डायन सब खाय जात ! रतलाम में दूध महंगा, 16 मई से 62 रुपए लीटर मिलेगा, पेट्रोल&डीजल के बाद अब दूध ने बिगाड़ा घर का हिसाब https://acntimes.com/atlam-doodh-mehenga-inflation-hit https://acntimes.com/atlam-doodh-mehenga-inflation-hit सुबह की चाय से लेकर बच्चों के गिलास तक बढ़ेगा खर्च

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी ने होटल, रेस्टोरेंट और आयोजनों का जायका फीका किया, उसके बाद पेट्रोल-डीजल और सीएनजी ने हिसाब-किताब गड़बड़ा दिया। अब रतलाम में दूध के दाम भी बढ़ गए हैं। यहां 16 मई से 62 रुपए लीटर खुला दूध मिलेगा। सुबह की चाय से लेकर बच्चों के गिलास तक खर्च बढ़ने से लोग कह रहे हैं, कि- महंगाई डायन सबकुछ खाय जात।

महंगाई अब धीरे-धीरे रसोई की हर जरूरी चीज को निगलती जा रही है। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से पहले ही परेशान लोगों को अब दूध ने भी बड़ा झटका दे दिया है। रतलाम में अभी तक खुला दूध 60 रुपए मिल रहा था लेकिन अब ग्राहकों को 16 मई से 62 रुपए प्रति लीटर दाम चुकाने पड़ेंगे। यानी अब हर सुबह की चाय का स्वाद भी किरकिरा होगा और बच्चों का दूध भी। गरमी के सीजन में राहत देने वाली छांछ, दही और मिठाई तक सब कुछ थोड़ा और महंगा पड़ने वाला है। घरों का बजट, जो पहले ही लड़खड़ा रहा था, अब दूध की कीमत बढ़ने से और डगमगाएगा।

पैक्ड दूध के बाद खुला दूध भी पहुंचा महंगाई की कतार में

कुछ दिन पहले ही सांची, अमूल और मदर डेयरी ने अपने पैक्ड दूध के दाम प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ाए थे। इसके बाद से ही रतलाम में खुले दूध बेचने वाले उत्पादकों और विक्रेताओं के बीच रेट बढ़ाने को लेकर चर्चा चल रही थी।

करीब 15 दिनों तक मंथन चला। प्रशासन ने भी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं की बैठक बुलाई, लेकिन उस समय कोई फैसला नहीं हुआ। बाद में डेयरी कंपनियों के बढ़े रेट का असर स्थानीय बाजार पर भी दिखा और आखिरकार खुले दूध के दाम बढ़ाने पर सहमति बन गई।

[also_read ids="5675" title="ये भी पढ़ें"]

प्रशासन की मौजूदगी में तय हुए नए रेट

पशुपालन विभाग के उप संचालक नवीन शुक्ला के असार आम उपभोक्ताओं और दूध उत्पादकों दोनों के हितों को ध्यान में रखते हुए बैठक आयोजित की गई थी। एसडीएम शहर आर्चीहरित, दूध उत्पादकों और विक्रेताओं की मौजूदगी में आपसी सहमति से खुले दूध की कीमत 62 रुपए प्रति लीटर तय की गई।

दूध उत्पादकों का तर्क- पशु पालें या घाटा सहें?

दूध उत्पादकों का कहना है कि पशुपालन अब पहले जैसा सस्ता काम नहीं रह गया है। गर्मी के मौसम में हरा चारा लगभग गायब है, जबकि खली, कपास्या और अन्य पशु आहार के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उत्पादकों का कहना है कि बढ़ती लागत के बीच पुराने दामों पर दूध बेचना मुश्किल हो गया था।

[also_read ids="5674" title="ये भी पढ़ें"]

ये दे रहे तर्क

  • पशु आहार महंगा हो चुका है
  • खली और कपास्या के रेट बढ़ गए हैं
  • गर्मी में हरा चारा नहीं मिल रहा
  • डीजल-पेट्रोल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ गया
  • दूसरे शहरों में खुले दूध के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं

ज्यादा असर मध्यमवर्गीय परिवारों पर

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ेगा जहां रोजाना 2 से 3 लीटर दूध की खपत होती है। महीनेभर में यह बढ़ोतरी सीधे जेब पर असर डालेगी। पहले से बढ़े हुए बिजली बिल, महंगे फल-सब्जियां, ईंधन और गैस के बीच अब दूध भी महंगाई की लिस्ट में शामिल हो गया है।

इतना पड़ेगा असर

दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी भले छोटी दिखे, लेकिन महीनेभर का हिसाब जोड़ें तो असर साफ नजर आता है। यदि कोई परिवार रोज 1 लीटर दूध लेता है, तो उसे अब हर दिन 2 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे। यानी महीनेभर में करीब 60 रुपए ज्यादा खर्च होंगे। वहीं रोज 2 लीटर दूध लेने वाले परिवारों का मासिक खर्च सीधे 120 रुपए तक बढ़ जाएगा। जिन घरों में बच्चों, बुजुर्गों या चाय-दूध की खपत ज्यादा है, वहां यह बोझ और बढ़ सकता है।

[also_read ids="5673" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 15 May 2026 22:17:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
फोरलेन पर अवैध निर्माण और उर्स पर हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद हरकत में आया प्रशासन, आयोजन पर लगी रोक, अतिक्रमण हटने का इंतजार https://acntimes.com/ratlam-pahalwan-baba-dargah-encroachment-urs-controversy https://acntimes.com/ratlam-pahalwan-baba-dargah-encroachment-urs-controversy ज्ञापन देकर बिना अनुमति कव्वाली और उर्स आयोजन की तैयारी का लगाया था आरोप, हादसे की आशंका भी जताई थी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के महू-नीमच रोड स्थित सेजावता बायपास पर शासकीय भूमि पर पहलवान बाबा की दरगाह के अवैध विस्तार और बिना अनुमति प्रस्तावित धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठनों और विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद प्रशासन ने प्रस्तावित उर्स आयोजन पर रोक लगा दी है। हालांकि, दोबारा किए गए अतिक्रमण पर अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।

जावरा रोड सिटी फोरलेन निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन द्वारा 2024 में कार्रवाई की गई थी। इसी दौरान पहलवान बाबा की दरगाह के सरकारी जमीन पर स्थित अतिक्रमण को भी हटाया गया था। पिछले दिनों हिंदू संगठनों द्वारा प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था जिसमें सेजावता बायपास स्थित सर्वे नंबर 104 की सरकारी भूमि पर हजरत पहलवान बाबा शाह की दरगाह का निर्माण किए जाने का आरोप लगाया गया था। संगठनों का आरोप था कि सड़क के बीचो-बीच स्थित दरगाह पर बिना अनुमति कव्वाली और उर्स का आयोजन भी प्रस्तावित है जो बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

हिंदू संगठनों ने ज्ञापन कलेक्टर मिशा सिंह, एसडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के अलावा लोक निर्माण विभाग को भी सौंपा गया था। लोक निर्माण विभाग को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी यदि बिना अनुमति आयोजन से यदि कोई हादसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

हरकत में आया प्रशासन, नहीं हो सका आयोजन

बताया जा रहा है कि ज्ञापन और विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आया जिससे प्रस्तावित आयोजन नहीं हो सका। हालांकि पहले दिन उक्त स्थल पर लोगों की आवाजाही लगी रही। सूत्रों का कहना है कि आयोजकों ने दरगाह के दोनों छोर पर कुछ दूरी पर दो ट्रक जानबूझ कर खड़े कर दिए गए थे। ये ट्रक पूरी रात खड़े रहे। इसकी आड़ में लोग रात में आते रहे और वाहन भी खड़े रहे। इस दौरान पुलिस के 112 वाहन भी वहां चक्कर लगाते रहे ताकि कोई घटना-दुर्घटना न हो। बता दें कि, 13 से 15 मई तक उर्स और कव्वाली का आयोजन प्रस्तावित था जिसके लिए प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी।

[also_read ids="5669" title="ये भी पढ़ें"]

अब अतिक्रमण हटाने की बढ़ी मांग

ज्ञापन देने वाले संगठनों का जोर अब अतिक्रमण हटाने को लेकर है। उनका कहना है कि जिस जगह से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया था उसी जगह पर पुनः अवैध निर्माण कर लिया गया है। चूंकि मामला कोर्ट में है तो यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह वहां यथा स्थिति बनाए रखे।

[also_read ids="5676,5677" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 15 May 2026 21:14:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
ऐसे Fraud से सावधान ! सोशल मीडिया पर दोस्ती, निवेश का झांसा और फिर हो रही ठगी, रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर एडवाइजरी ताकि आप रहें सुरक्षित https://acntimes.com/social-media-investment-fraud-cyber-advisory https://acntimes.com/social-media-investment-fraud-cyber-advisory - फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टो निवेश में फंसाने वाले साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की अपील

- 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत करने की सलाह

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सायबर अपराधियों द्वारा आमजन को ठगी का शिकार बनाने हेतु लगातार नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में साइबर सेल रतलाम ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। इसी क्रम में आमजन को सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर ऑनलाइन निवेश के नाम पर की जा रही साइबर ठगी के प्रति सतर्क किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि सायबर ठग पहले व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करते हैं। शुरुआत में सामान्य बातचीत कर दोस्ती की जाती है और लंबे समय तक संपर्क में रहकर विश्वास बनाया जाता है। कई मामलों में आरोपी स्वयं को विदेशी नागरिक, बिजनेस मैन, निवेश सलाहकार या सफल ट्रेडर बताकर भरोसा जीतते हैं।

विश्वास बनने के बाद आरोपी पीड़ित को ऑनलाइन ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी, शेयर मार्केट या अन्य निवेश योजनाओं में कम समय में अधिक लाभ का लालच देते हैं। इसके लिए नकली मोबाइल ऐप, फर्जी वेबसाइट या फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाता है। शुरुआत में छोटी राशि निवेश करवाई जाती है और नकली मुनाफा दिखाकर पीड़ित का विश्वास बढ़ाया जाता है।

जब पीड़ित को अधिक लाभ दिखाई देने लगता है तो वह बड़ी रकम निवेश कर देता है। इसके बाद साइबर अपराधी अचानक संपर्क समाप्त कर देते हैं, वेबसाइट बंद कर देते हैं या पैसा निकालने के नाम पर अतिरिक्त शुल्क मांगते हैं। इस प्रकार पीड़ित अपनी जमा पूंजी गंवा बैठता है।

[also_read ids="4945" title="ये भी पढ़ें"]

साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले सामान्य तरीके

▪️ सोशल मीडिया पर आकर्षक एवं फर्जी प्रोफाइल बनाना।
▪️ दोस्ती या प्रेम संबंध का दिखावा कर विश्वास जीतना।
▪️ कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देना।
▪️ फर्जी निवेश ऐप एवं वेबसाइट लिंक भेजना।
▪️ शुरुआत में नकली लाभ दिखाकर भरोसा बढ़ाना।
▪️ बड़ी राशि निवेश करवाने के बाद संपर्क समाप्त कर देना।

[also_read ids="5533" title="ये भी पढ़ें"]

सायबर ठगी से बचने हेतु सावधानियां

▪️ सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से अत्यधिक व्यक्तिगत बातचीत करने से बचें।
▪️ किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन निवेश न करें।
▪️ “कम समय में ज्यादा मुनाफा” देने वाले प्रस्तावों से सतर्क रहें।
▪️ किसी भी निवेश प्लेटफॉर्म की वैधता एवं सेबी (SEBI) रजिस्ट्रेशन अवश्य जांचें।
▪️ व्हाट्सऐप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया पर भेजे गए निवेश लिंक पर क्लिक न करें।
▪️ केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय निवेश प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
▪️ अनजान लोगों को अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या व्यक्तिगत दस्तावेज साझा न करें।
▪️ किसी भी प्रकार के ऑनलाइन निवेश से पूर्व परिवारजनों या विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें।

यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत करें

▪️ तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
▪️ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
▪️ नजदीकी साइबर सेल अथवा पुलिस थाना में संपर्क करें।
▪️ संबंधित बैंक को तुरंत सूचित कर खाते को सुरक्षित करवाएं।

[also_read ids="5307,5264" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 14 May 2026 17:26:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
हादसा या हत्या ! पूर्व जनपद सदस्य कृष्णसिंह राठौर पर गिरा पेड़, सिर फटा, पसलियां टूट कर अंदर घुसीं, पेड़ों की अवैध कटाई और लापरवाही पर उठे सवाल https://acntimes.com/former-janpad-member-dies-after-tree-falls-during-cutting-in-shivgarh https://acntimes.com/former-janpad-member-dies-after-tree-falls-during-cutting-in-shivgarh एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के शिवगढ़ में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में सैलाना के पूर्व जनपद सदस्य एवं कृष्णा रिसॉर्ट के संचालक ठाकुर कृष्णसिंह राठौर (86) का निधन हो गया। पेड़ गिरने से उनका सिर फट गया और पसलियां भी टूटकर अंदर धंस गईं। घटना ने पेड़ कटाई की अनुमति, सुरक्षा इंतजाम और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णसिंह राठौर रोज की तरह सुबह अपने घर से बुलेट पर कृष्णा रिसॉर्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे छिपकर काटा जा रहा बबूल का एक पेड़ गिरा और सीधे राठौर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि उनके सिर में गंभीर चोट आई और पसलियां टूटकर अंदर धंस गईं। इससे उनकी जान चली गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

क्षेत्र में शोक की लहर

ठाकुर कृष्णसिंह राठौर क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तित्वों में गिने जाते थे। वे पूर्व में शिक्षक भी रह चुके थे और सामाजिक व सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। जनपद सदस्य रहने के दौरान भी वे क्षेत्रीय विकास और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। दिवंगत राठौर के दो पुत्र सुखवीर सिंह (व्यवसायी) एवं महावीर सिंह (शिक्षक) हैं। राठार के निधन के बाद शिवगढ़ और सैलाना क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कई सवालों के घेरे में पूरी घटना

इस हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पेड़ काटने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन को लेकर सवाल उठाए हैं।

  • क्या संबंधित विभाग से इसकी अनुमति ली गई थी?
  • पेड़ कटाई के दौरान सड़क पर सुरक्षा घेरा क्यों नहीं बनाया गया?
  • यातायात को रोकने या डायवर्ट करने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
  • आखिर इतना बड़ा पेड़ सीधे सड़क पर कैसे गिर गया?
  • क्या यह पूरी कार्रवाई नियमों के खिलाफ की जा रही थी? 

जांच की मांग तेज

घटना के बाद अब प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पेड़ कटाई अवैध थी या बिना सुरक्षा मानकों के की जा रही थी, तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए।

[also_read ids="5673,5669,5665,5668" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 14 May 2026 10:44:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रेम विवाह का खौफनाक अंत ! पहले नाराज पत्नी को ढाबे में खाना खिलाया, फिर घोंट दिया गला, 'लास्ट सीन' के आधार पर हुई उम्र कैद https://acntimes.com/ratlam-horrific-End-of-a-love-marriage-life-imprisonment https://acntimes.com/ratlam-horrific-End-of-a-love-marriage-life-imprisonment एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला न्यायालय ने पत्नी की हत्या के पति को आजीवन कारावास एवं 5000 के जमाने से दंडित किया है। आरोपी ने युवती से प्रेम विवाह किया था। न्यायालय द्वारा 70 कार्य दिवस में फैसला सुनाया गया। अभियोजन द्वारा 11 गवाहों के कथन एवं 37 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे।

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने बताया कि घटना दिनांक 9 फरवरी 2023 की मध्य रात्रि की है। आरोपी उस्मान पिता सुलेमान अब्बासी (25) निवासी मस्जिद के पास बजरंग नगर रतलाम का निकाह वर्ष 2022 में शिरीन पिता यूनुस के साथ हुआ था। शिरीन एवं आरोपी के घर आमने-सामने थे। शादी के बाद शिरीन एवं आरोपी का झगड़ा होता था।

9 फरवरी 2023 को शिरीन का किसी बात को लेकर अपनी सास से झगड़ा हो था। इसकी रिपोर्ट करने शिरीन घर से निकली थी लेकिन व अपनी सहेली के घर चली गई। पति उस्मान उसे ढूंढ रहा था। ढूंढते-ढूंढते उस्मान शिरीन के घर पहुंचा, साथ में शिरीन का भाई भी था। उस्मान लोडिंग टैम्पो चलाता है, वह शिरीन को टैम्पो में लेकर आया। उसने रास्ते में शिरीन के भाई को उतार दिया और पति-पत्नी ढाबे पर भोजन करने चले गए।

भोजन के बाद हुआ विवाद

भोजन के बाद आरोपी एवं शिरीन का सालाखेड़ी के पीछे रोड पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी उस्मान ने गला दबाकर शिरीन की हत्या कर दी। इसके बाद घर वालों को बताया। शिरीन के शव परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने उसकी मौत की वजह दम घुटना बताया। स्टेशन रोड थाने पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया।

[also_read ids="5665" title="ये भी पढ़ें"]

अंतिम बार साथ में जाना बाना सजा का आधार

न्यायालय तृतीय सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर द्वारा आरोपी उस्मान को भादंवि की धारा 302 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने अपने फैसले में लिखा की अंतिम बार शिरीन आरोपी उस्मान के साथ टैम्पो में गई थी जो कि आरोपी का ही था। टैम्पो से टूटी हुई चूड़ियां भी बरामद की गईं थी। इसे प्रमाणित होता है कि आरोपी ने ही शिरीन की हत्या की। मृतका के माता-पिता को नियमानुसार प्रतिकर प्रदान करने की भी न्यायालय ने अनुशंसा की है। शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी द्वारा की गई।

[also_read ids="5669" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 14 May 2026 09:32:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
फोरलेन पर दरगाह के अवैध विस्तार और कव्वाली के आयोजन को लेकर हिंदू संगठनों में बढ़ा आक्रोश, PWD को चेताया, बोले& हादसा हुआ तो जिम्मेदार होगा प्रशासन https://acntimes.com/ratlam-sejawata-bypass-avaid-dargah-qawwali-virodh https://acntimes.com/ratlam-sejawata-bypass-avaid-dargah-qawwali-virodh सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जे का आरोप, हिंदू संगठनों ने कहा- प्रशासन अब भी मामले को हल्के में ले रहा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के महू-नीमच फोरलेन रोड स्थित सेजावता बायपास पर सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण और वहां प्रस्तावित बिना अनुमति के धार्मिक आयोजन को लेकर हिंदू संगठनों और हिंदू समाज में भारी आक्रोश है। बुधवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पहुंचे और कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और मामले को लगातार हल्के में लिया जा रहा है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सेजावता बायपास स्थित सर्वे नंबर 104, जो मुख्य सड़क किनारे स्थित शासकीय भूमि है, वहां हजरत पहलवान बाबा शाह की दरगाह के नाम पर अवैध निर्माण किया गया है। हिंदू संगठनों ने दावा किया कि करीब दो वर्ष पूर्व प्रशासन द्वारा इस स्थान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब दोबारा मनमाने तरीके से कब्जा कर निर्माण कार्य बढ़ा लिया गया है।

संगठनों ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन पर फिर से निर्माण कार्य होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। उनका कहना है कि पहले कार्रवाई होने के बावजूद यदि उसी स्थान पर दोबारा अतिक्रमण खड़ा हो गया, तो यह सीधे-सीधे संबंधित विभागों की निष्क्रियता को उजागर करता है।

[also_read ids="5666" title="ये भी पढ़ें"]

बिना अनुमति बड़े आयोजन की तैयारी, यातायात और सुरक्षा पर खतरे की आशंका

हिंदू संगठनों ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि उक्त स्थल पर 13, 14 और 15 मई 2026 को कव्वाली जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इस आयोजन के लिए किसी भी सक्षम विभाग से अनुमति नहीं ली गई है। संगठन पदाधिकारियों ने अधिकारियों को चेताया कि फोरलेन और मुख्य सड़क किनारे इस प्रकार के अवैध आयोजन से भारी भीड़ जमा होगी, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाएगी। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्यक्रम नहीं रोका, तो हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं।

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि अवैध निर्माण नहीं हटाया गया और प्रस्तावित कार्यक्रमों पर रोक नहीं लगी, तो भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना, अव्यवस्था या जनहानि की पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की होगी।

[also_read ids="5665" title="ये भी पढ़ें"]

लगातार दूसरे दिन भी सौंपा गया ज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे को लेकर हिंदू संगठन लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज करा रहे हैं। मंगलवार को भी विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, जहां एडीएम, एसडीएम और सीएसपी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बावजूद बुधवार तक प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आने पर संगठनों में नाराजगी और बढ़ गई है। पदाधिकारियों का कहना है कि यदि प्रशासन अब भी मामले को गंभीरता से नहीं लेता, तो आगे बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने पूर्व कलेक्टर की सक्रियता का स्मरण करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में जिस तरह से नियम-कानून का पालन हुआ, वह एक नजीर है लेकिन उनके जाने के बाद जिम्मेदारों ने आंखें मूद लीं जो दुर्भाग्य का विषय है।

बड़ा सवाल : अगर मामला कोर्ट में है तो फिर निर्माण और आयोजन क्यों ?

इधर, प्रशासनिक गलियारों में दबी जुबान में चर्चा है कि मामला कोर्ट में होने से कुछ भी करना उचित नहीं है। इस संबंध में हिंदू संगठनों का कहना है कि जिस भी स्थान को लेकर विवाद है और यदि वह कोर्ट में विचाराधीन है तो फिर उसका विस्तार और वहां आयोजन कैसे हो सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट में है तो कोई भी निर्णय आने तक यथास्थिति ही बनी रहनी चाहिए, लेकिन मौके पर न सिर्फ अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है अपितु वहां आयोजन भी हो रहे हैं जो सरासर गलत है।

[also_read ids="5659" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 13 May 2026 19:47:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
अनदेखी या मौन स्वीकृति ! अफसर सोते रह गए और मजार ने ले लिया बड़ा रूप, हिन्दू संगठनों का फूटा आक्रोश https://acntimes.com/ratlam-dargah-encroachment-protest-memorandum https://acntimes.com/ratlam-dargah-encroachment-protest-memorandum रतलाम: महू-नीमच हाईवे पर दरगाह के नाम पर अवैध अतिक्रमण और निर्माण के विरोध में हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महू-नीमच हाईवे पर सिटी फोरलेन पर स्थित 'पहलवान शाह बाबा की दरगाह' के जिस अतिक्रमण को कुछ महीनों पूर्व प्रशासन ने हटाया था, वह फिर से फल-फूल रहा है। आलम यह है कि अतिक्रमण हटाने के बाद अफसर निश्चिंत होकर चैन की नींद सो गए और छोटी सी मजार ने फिर से बड़ा रूप ले लिया है। यहां 13 मई से तीन दिनी उर्स भी होने वाला है। इस कथित अवैध अतिक्रमण और पक्के निर्माण को लेकर मंगलवार को हिन्दू संगठनों और समाज ने ज्ञापन देकर विरोध जताया।

सकल हिन्दू संगठन और हिन्दू समाज की ओर से कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। इसकी प्रति एसडीएम और सीएसपी को भी सौंपी गई है। इसमें अवैध निर्माण के साथ ही 13 मई से बिना अनुमति होने वाले आयोजन को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि अवैध निर्माण को तुरंत ध्वस्त किया जाए और इस कृत्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी की जाए। यह भी कहा है कि भविष्य में भी यहाँ किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम की अनुमति प्रदान न की जाए।

षड्यंत्र पूर्वक बढ़ाया जा रहा आकार

हिन्दू संगठनों का आरोप है कि शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 104 पर स्थित उक्त दरगाह के वास्तविक क्षेत्रफल को षड्यंत्रपूर्वक बढ़ाया जा रहा है। हाईवे के दोनों ओर लोहे की चद्दरें और स्टील की जालियां लगाकर लगभग 25 से 30 फीट लंबे क्षेत्र में अवैध शेड बना दिया गया है। दरगाह महू-नीमच हाईवे के बीचों-बीच स्थित है। इस मार्ग पर भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही होती है। ऐसे में यहां बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

[also_read ids="4300,4344" title="ये भी पढ़ें"]

न्यायालय में विचाराधीन है मामला

ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त स्थल से संबंधित प्रकरण (आर.सी.एस.ए. 337/2024) वर्तमान में तृतीय व्यवहार न्यायाधीश के न्यायालय में विचाराधीन है इसकी अगली सुनवाई 16 अगस्त, 2026 को नियत है। इसके बावजूद यहां निर्माण कार्य जारी है।

बिना अनुमति हो रहा आयोजन

ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि दरगाह पर बिना अनुमति के आगामी 13, 14 और 15 मई 2026 को उर्स और कव्वाली का आयोजन भी होने जा रहा है। इसकी तैयारी जारी है। ऐसे बिना अनुमति होने वाले आयोजन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए।

[also_read ids="4349,4436" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 12 May 2026 21:38:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये ‘ड्रीम' नहीं 'डेंजर' वर्ल्ड मेला’ है ! यहां जाने से पहले अपना बीमा जरूर करवा लें; क्योंकि प्रशासन अपने हाल में व्यस्त है, यकीन न हो तो पार्षद से ही जान लें स्थिति https://acntimes.com/danger-world-mela-ratlam-80-feet-road https://acntimes.com/danger-world-mela-ratlam-80-feet-road 80 फीट रोड पर हर दिन हजारों की भीड़, बड़े झूले और बेतरतीब ट्रैफिक… लेकिन सुरक्षा इंतजामों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आप मनोरंजन की उम्मीद में रतलाम के 80 फीट रोड पर लगे ‘ड्रीम वर्ल्ड मेले’ में जा रहे हैं, तो पहले अपना बीमा जरूर करवा लीजिए। ईश्वर न करे कि- यहां अनदेखी, लापरवाही और अव्यवस्थाएं हादसे का कारण न बन जाए और खुशियां चीखों में न बदल जाएं। अगर आपको हमारी बात पर भरोसा न हो तो क्षेत्रीय पार्षद से ही जान लें इस डेंजर वर्ल्ड मेला की हकीकत।

80 फीट रोड पर लगा ‘ड्रीम वर्ल्ड मेला’ अब मनोरंजन से ज्यादा संभावित खतरे और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर चर्चा में है। मेले में हर दिन बच्चों से लेकर परिवारों तक की भारी भीड़ उमड़ रही हो, हवा में झूलते बड़े-बड़े झूले, सड़क पर रेंगता ट्रैफिक, फुटपाथों पर कब्जा और बेतरतीब पार्किंग का बोल-बाला है। नजारा ऐसा है मानो यह अव्यवस्थाओं का मेला लगा हो। रविवार को तो स्थिति बेकाबू ही नजर आई। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े आयोजन के बीच जिम्मेदार विभागों की भूमिका कहीं नजर नहीं आ रही।

सुरक्षा इंतजामों को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने को भी कोई तैयार नहीं है। लगता है कि प्रशासन ने हमेशा की तरह “कुछ नहीं होगा” वाली मानसिकता के भरोसे हजारों लोगों की जान दांव पर लगा दी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं यह ‘ड्रीम वर्ल्ड’ किसी बड़े हादसे का ‘नाइटमेयर’ तो नहीं बनने जा रहा? इससे नगर निगम के कारिंदों की आयोजकों से सांठ-गांठ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके चलते ही वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद निशा पवन सोमानी ने नगर पालिक निगम आयुक्त को पत्र लिखाकर सवालों की झड़ी लगा दी है।

ड्रीम वर्ल्ड’ को अनुमति मिली भी है या नहीं?

पार्षद सोमानी ने अपने पत्र में आयुक्त से पूछा है कि आखिर इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहे ‘ड्रीम वर्ल्ड मेले’ और वहां संचालित व्यवसायिक दुकानों के लिए क्या नगर निगम से विधिवत अनुमति ली गई है? यदि अनुमति दी गई है तो उसकी शर्तें क्या हैं और सुरक्षा जांच किस आधार पर की गई? मेले में बड़े झूले और चकरी संचालित हो रहे हैं, जिन पर हर दिन बड़ी संख्या में बच्चे और युवा सवार हो रहे हैं। लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इन झूलों की तकनीकी जांच किस एजेंसी ने की? क्या इनके पास फिटनेस प्रमाणपत्र है? दुर्घटना की स्थिति में राहत और बचाव के क्या इंतजाम हैं?

[also_read ids="5650" title="ये भी पढ़ें"]

कहीं ‘हॉरर शो’ न बन जाए मेला

सबसे गंभीर चिंता आपात स्थिति को लेकर जताई जा रही है। इतनी भारी भीड़ और बिजली से चलने वाले उपकरणों के बीच क्या फायर ब्रिगेड की तैनाती है? क्या मौके पर फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद हैं? क्या पुलिस बल पर्याप्त संख्या में लगाया गया है? यदि इन सवालों के जवाब का भी इंतजार है।

कुछ हुआ तो जिम्मेदार प्रशासन होगा”

पार्षद निशा पवन सोमानी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि मेले में कोई दुर्घटना होती है या यातायात बाधित होने से कोई जनहानि होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की होगी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 23 अप्रैल 2025 को भी इसी मुद्दे को लेकर पत्र लिखा गया था, लेकिन तब भी प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई।

[also_read ids="5649" title="ये भी पढ़ें"]

सवाल अब मेले पर नहीं, प्रशासनिक संवेदनहीनता पर

80 फीट रोड नगर निगम द्वारा विकसित प्रमुख क्षेत्र माना जाता है, जहां पेवर ब्लॉक और सुव्यवस्थित निर्माण कार्य किए गए हैं। लेकिन अब यही क्षेत्र अव्यवस्था, ट्रैफिक दबाव और संभावित खतरे का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा, या उससे पहले जिम्मेदारी निभाएगा?

]]>
Mon, 11 May 2026 23:32:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
कर व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने में टैक्स प्रोफेशनल्स निभाएं सक्रिय भूमिका : न्यायमूर्ति जे. के. रांका https://acntimes.com/kar-salahkar-parishad-ratlam-seminar https://acntimes.com/kar-salahkar-parishad-ratlam-seminar कर सलाहकार परिषद रतलाम के सेमिनार में कर विशेषज्ञों, उद्योगपतियों और व्यवसायियों ने की सहभागिता

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कर सलाहकार परिषद रतलाम द्वारा शनिवार को अजंता पैलेस में भव्य एवं गरिमामय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रतलाम सहित जावरा, झाबुआ, पेटलावद, मंदसौर और नीमच से आए कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, व्यापारियों एवं उद्योगपतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं भारत के सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों के रिटायर्ड न्यायाधीश एसोसिएशन, नई दिल्ली के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जे. के. रांका थे। मुख्य वक्ता के रूप में इंदौर के प्रख्यात कर विशेषज्ञ सीए राजेश मेहता ने आयकर रिटर्न फॉर्म एवं आयकर से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता समाजसेवी एवं डीपी ज्वेलर्स के संस्थापक रतनलाल कटारिया ने की।

'एआई के दौर में अनुभव और व्यवहारिक समझ भी जरूरी'

अपने संबोधन में न्यायमूर्ति जे. के. रांका ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को गांवों के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक प्रकल्प प्रारंभ करने चाहिए। उन्होंने बताया कि राजस्थान में उनके द्वारा शुरू किए गए शिक्षा संबंधी प्रकल्पों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार कानून बनाने वाले लोग जमीनी स्तर की व्यवहारिक कठिनाइयों से पूरी तरह अवगत नहीं होते। ऐसे में कर सलाहकार परिषद जैसी संस्थाओं और टैक्स प्रोफेशनल्स को सरकार एवं नीति निर्माताओं को समय-समय पर सुझाव देकर कर व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यवहारिक बनाने में सहयोग करना चाहिए।

न्यायमूर्ति रांका ने कहा कि वर्तमान समय एआई का दौर है और इसका उपयोग आवश्यक है, लेकिन अनुभव, समझ और मेहनत का महत्व भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने टैक्स प्रोफेशनल्स से सामाजिक एवं जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

आयकर रिटर्न अब केवल टैक्स तक सीमित नहीं : सीए मेहता

मुख्य वक्ता सीए राजेश मेहता ने आयकर रिटर्न के विभिन्न फॉर्म्स और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आयकर अधिनियम की धारा 139(1) के सातवें प्रावधान के अंतर्गत उन परिस्थितियों की जानकारी दी, जिनमें आय कर योग्य सीमा से कम होने पर भी आयकर रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य हो जाता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आयकर रिटर्न केवल टैक्स अनुपालन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि बैंक लोन, वीजा, सरकारी योजनाओं तथा सड़क दुर्घटना मुआवजा दावों में आय प्रमाण के रूप में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

सीए मेहता ने इस वर्ष आयकर रिटर्न में बैंक खाते, टीडीएस / टीसीएस, शेयर निवेश, विदेशी यात्रा, उच्च मूल्य के लेन-देन और नकद व्यवहार जैसी जानकारियों के सही खुलासे पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पारदर्शी और सटीक जानकारी भविष्य में विभागीय समस्याओं से बचाने में मदद करती है।

स्वेच्छा से टैक्स भुगतान को बढ़ावा देने वाली व्यवस्था बने : कटारिया

अध्यक्षीय उद्बोधन में रतनलाल कटारिया ने कहा कि ऐसी सरल एवं पारदर्शी कर व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिससे लोग स्वेच्छा से टैक्स भुगतान के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। स्वागत उद्बोधन परिषद अध्यक्ष अशोक भण्डारी ने दिया, जबकि संस्था परिचय परिषद सचिव राकेश भटेवरा ने प्रस्तुत किया। अरविंद मेहता ने सीए राजेश मेहता का परिचय दिया, वहीं दिलीप पाटनी ने न्यायमूर्ति जे. के. रांका का परिचय दिया।

[also_read ids="5659" title="ये भी पढ़ें"]

अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान

न्यायमूर्ति जे. के. रांका का स्वागत परिषद अध्यक्ष अशोक भण्डारी, केदार अग्रवाल, एस.एल. चपलोत, मनीष गुगलिया, संजय गांधी, पद्म मेहता, अक्षय सिंहल सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। वहीं सीए राजेश मेहता का स्वागत राकेश भटेवरा, दिनेश जैन एवं सीए रतलाम ब्रांच अध्यक्ष आकाश मित्तल ने किया।

कार्यक्रम में सीए राजेश मेहता को “एस. डी. पुरोहित अवार्ड” सी.बी. रावत, राजेश खाबिया एवं दीपक पुरोहित द्वारा प्रदान किया गया। वहीं वर्ष 2025 की स्टडी सर्किल बैठकों में श्रेष्ठ प्रस्तुति हेतु दिलीप पाटनी को “एन. एम. रांका अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

न्यायमूर्ति जे. के. रांका का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान संदीप मूणत, दिलीप पाटनी एवं इन्दरमल जैन द्वारा किया गया। वहीं स्मृति चिह्न नवीन पोखरना, कृष्ण गोपाल अग्रवाल एवं विशाल जोशी द्वारा भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन गौरव गांधी ने किया तथा अंत में परिषद के उपाध्यक्ष अनिल जैन ने आभार व्यक्त किया।

[also_read ids="5657,5652" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 10 May 2026 20:13:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का स्वागत&अभिनंदन आज, जानिए& कौन कर रहा आयोजन https://acntimes.com/ratlam-developmentauthority-director-felicitation-ceremony-may-10 https://acntimes.com/ratlam-developmentauthority-director-felicitation-ceremony-may-10 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा 10 मई 2026 को एक समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के नवमनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों को अभिनंदन किया जाएगा।

समिति के अनुसार कार्यक्रम शाम 6.30 बजे श्री रामगोपाल मंदिर, गौशाला रोड रतलाम पर होगा। इसमें रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्षद्वय प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकाणी, संचालक राखी व्यास, राजेन्द्र सिंह, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य एवं किरण महावर का स्वागत-अभिनंदन होगा। सनातन धर्म सभा के महामंत्री नवनीत सोनी ने धर्मप्रेमीजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नव मनोनीत संचालक मंडल का स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की है।

[also_read ids="5648" title="ये भी पढ़ें"]

 

 

]]>
Sun, 10 May 2026 15:25:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
Blackmail का खेल खत्म ! कोर्ट ने सुनाई ब्लैकमेलर नमनराज को 3 साल की सजा, नौकरी 18 हजार रुपए की लेकिन शौक थे नवाबों वाले https://acntimes.com/ratlam-video-viral-blackmail-case-accused-sentenced-3-years https://acntimes.com/ratlam-video-viral-blackmail-case-accused-sentenced-3-years एसीएन टाइम्स @ रतलाम । युवती के फोटो और वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के मामले में रतलाम जिला न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अभियुक्त नमनराज सिंह सिसौदिया को 3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 3 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अभियुक्त ने पीड़िता से 3 लाख रुपए मांगे थे और घर घुसकर परिजन से मारपीट भी की थी।

[follow_us]

जिला लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा के अनुसार फैसला रतलाम की प्रधान सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे ने सुनाया है। वर्मा ने बताया 8 मई 2025 को चांदनीचौक रतलाम के निवासी फरियादी ने माणक चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियीद ने पुलिस को बताया था कि नमनराज सिंह पिता भूपेंद्र सिंह सिसौदिया, निवासी अभयनगर रतलाम उनकी पुत्री का वीडियो वायरल करने का कहकर ब्लैकमेल करता है। आरोपी कहता है कि रुपए दो नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर दूंगा।

इसी बात को लेकर आरोपी नमनराज रात करीब 3 बजे उनके घर के अंदर घुस गया और पीड़िता और परिजन को धमकाया। उसने परिजन के साथ मारपीट भी की। मामले में माणक चौक थाने पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक एस.टी. 241/2025, धारा 331, 331 (1), 119 (2), 196, 115 (2), 351 (2) भा.न्या.सं. में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया था।

न्यायालय ने माना अभियोजन का पक्ष मजबूत

मामले में अभियोजन पक्ष ने मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। इसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी नमनराज को धारा 331 (6) दोषी मानते हुए के 3 वर्ष के कारावास और 3 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। पीड़िता के पिता ने एसीएन टाइम्स को बताया कि मामले में माणक चौक थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी अनुराग यादव, स्टाफ के शिवनाथ सिंह राठौर, छोटेलाल यादव द्वारा की गई विवेचना तथा अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता सुरेश कुमार वर्मा द्वारा की गई सफल पैरवी के कारण ही अभियुक्त को सजा मिल सकी है।

[also_read ids="4813" title="ये भी पढ़ें"]

नौकरी 18 हजार की, शौक लाखों के

पीड़िता के पिता के अनुसार अभियुक्त के कतिपय रिश्तेदार पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और प्रदेश के ही एक जिले में पदस्थ हैं। अभियुक्त नमनराज सिंह को उनका वरदहस्त प्राप्त होने से ही वह लड़कियों और युवतियों को अपने झांसे में फंसाकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठता। फरियादी के अनुसार अभियुक्त वैसे तो मात्र 18 हजार रुपए की प्राइवेट नौकरी करता था लेकिन उसके शौक अमीरों जैसे रहे हैं। वह दो-दो आईफोन उपयोग करता है। अगर विस्तृत जांच हो तो कई अन्य युवतियों और लड़कियों के वीडियो और फोटो भी उससे मोबाइल फोन में मिल सकते हैं।

[also_read ids="5656,5652,5649,5650" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 09 May 2026 22:26:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
नेशनल लोक अदालत का 9 मई को, संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया राशि जमा करने पर मिलेगी बड़ी छूट https://acntimes.com/National-Lok-Adalat-on-May-9 https://acntimes.com/National-Lok-Adalat-on-May-9 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य शासन के निर्देशानुसार संपत्तिकर व जलकर के बकायादारों को अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने के लिए नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह 9 मई (शनिवार) को आयोजित होगी। इसमें बकाया राशि का भुगतान करने पर अधिभार (सरचार्ज) में छूट दी जाएगी। भुगतान के लिए नगर निगम कार्यालय में फायर स्टेशन भवन के पास संपत्तिकर व जलकर काउंटर तथा जिला न्यायालय परिसर में शिविर का आयोजन कार्यालयीन समय में किया जाएगा।

नेशनल लोक अदालत में सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 10 हजार रुपए तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार से अधिक तथा 1 लाख रुपए तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 10 हजार से अधिक तथा 50 हजार तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 75 प्रतिशत छूट मिलेगी।

[also_read ids="5650" title="ये भी पढ़ें"]

सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 1 लाख से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 25 प्रतिशत की छूट तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट।

उक्त छूट मात्र एक बार (वन टाइम सेटलमेंट) पर ही दी जाएगी। यह छूट वर्ष 2024-25 तक की बकाया राशि पर ही देय होगी। छूट मात्र दिनांक 9/5/2026 की नेशनल लोक अदालत के लिये मान्य होगी। बकायादार संपत्तिकर एवं जलकर की रासि 9 मई 2026 (शनिवार) को आयोजित एक दिवसीय लोक अदालत के दौरान अधिभार में छूट का लाभ ले सकते हैं।

 [also_read ids="5650,5649,5645,5643" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 08 May 2026 16:20:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये होटल है या लाक्षागृह ! होटल समता सागर में फायर सेफ्टी उपकरण अपर्याप्त, हाईड्रेंट लाइन और अलार्म सिस्टम भी ठप https://acntimes.com/hotel-samta-sagar-fire-safety-audit-ratlam https://acntimes.com/hotel-samta-sagar-fire-safety-audit-ratlam फायर सेफ्टी ऑडिट में खुली पोल, 63 कमरों वाले होटल में मिले सिर्फ 8 अग्निशामक उपकरण; प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। शहर के प्रमुख होटलों में शामिल होटल समता सागर फायर सेफ्टी के मामले में किसी लाक्षागृह से कम नहीं है। यहां न तो आग बुझाने से पर्याप्त उपकरण फायर एक्सटिंग्विशर (Fire Extinguisher)  हैं और न इससे जुड़ी व्यवस्थाएं ही दुरुस्त हैं। हाईड्रेंट लाइन और फायर सेफ्टी अलार्म भी बंद है।

यह खुलासा गुरुवार को कलेक्टर मिशा सिंह के आदेश पर हुए होटल के फायर सेफ्टी सेफ्टी ऑडिट में हुआ। यहां जिला प्रशासन का संयुक्त दल सुबह फायर सेफ्टी की जुड़ी व्यवस्थाओं की हकीकत जानने पहुंचा था। टीम में गोमगार्ड, फायर सेफ्टी विभाग, लोक निर्माण विभाग और बिजली वितरण कंपनी के अधिकारी शामिल रहे। सेफ्टी ऑडिट के दौरान यहां खामियां नजर आईं जिन्हें दूर करने की सख्त हिदायत प्रशासन ने दी।

63 कमरों के मुकाबले सिर्फ 8 अग्निशामक उपकरण

निरीक्षण में सामने आया कि होटल में कुल 63 कमरे संचालित हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहां सिर्फ 6 एबीसी (ABC) फायर एक्सटिंग्विशर और 2 CO फायर एक्सटिंग्विशर ही उपलब्ध हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इतने बड़े होटल परिसर के लिए यह संख्या बेहद कम मानी जाती है।

[also_read ids="5045" title="ये भी पढ़ें"]

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि होटल की हाईड्रेंट लाइन बंद पड़ी हुई थी। यही नहीं, आपात स्थिति में लोगों को सतर्क करने वाला फायर अलार्म सिस्टम भी निष्क्रिय मिला। ऐसे में किसी हादसे की स्थिति में होटल में ठहरे लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नियम क्या कहते हैं?

भारत में होटलों के लिए फायर सेफ्टी संबंधी नियम नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) और स्थानीय अग्निशमन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार तय किए गए हैं। इनके अनुसार...

  • प्रत्येक 200 वर्गमीटर क्षेत्र में कम से कम 1 से 2 अग्निशामक उपकरण होना जरूरी।
  • गलियारों में अधिकतम 30 मीटर दूरी पर फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य।
  • सीढ़ियों, कॉरिडोर और रसोई क्षेत्र में विशेष सुरक्षा उपकरण जरूरी।
  • सभी कमरों, गलियारों और स्टोर एरिया में स्मोक डिटेक्टर लगाए जाना अनिवार्य।
  • हर मंजिल पर फायर होज रील और मैन्युअल कॉल पॉइंट होना चाहिए।
  • बड़े होटलों में स्प्रिंकलर सिस्टम और एक्टिव फायर अलार्म सिस्टम अनिवार्य।
  • फायर सेफ्टी उपकरणों की हर तीन माह में जांच जरूरी।

[also_read ids="5041,5649" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 07 May 2026 22:19:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
सरकारी जमीन पर बनी विवादित दरगाह पर बिना अनुमति होने वाला उर्स रद्द, शिकायत के बाद प्रशासन और पुलिस ने दिखाई तत्परता https://acntimes.com/ratlam-banjli-dargah-urs-cancel-government-land-encroachment-case https://acntimes.com/ratlam-banjli-dargah-urs-cancel-government-land-encroachment-case रतलाम–सैलाना मार्ग पर बंजली में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम–सैलाना मार्ग पर बंजली के समीप सरकारी जमीन पर स्थित विवादित दरगाह / मजार पर प्रस्तावित उर्स और कव्वाली का आयोजन रद्द हो गया है। बिना अनुमति आयोजन किए जाने को लेकर हुई शिकायत के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की। मामले को लेकर किसी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति नहीं बने, इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे।

मस्तान बाबा उर्स एवं सेवा समिति बंजली द्वारा बंजली स्थित एक दरगाह परिसर में ह़जरत मस्तान बाबा रे.अ. एरोड्रम वाले के उर्स का आयोजन 6 मई को किया जाना प्रस्तावित था। इसकी शुरुआत 5 मई की रात 9 बजे से होनी थी। इसके लिए आयोजन समिति द्वारा दरगाह / मजार पर टेंट आदि लगाए गए थे और पोस्टर भी जगह-जगह लगवाए गए थे। आयोजन प्रशासन की अनुमति के बिना ही होना प्रस्तावित था जो प्रशासन की सख्ती के चलते ऐनवक्त पर निरस्त कर दिया गया है।

शिकायत हुई तो संज्ञान में आया मामला

उर्स का आयोजन उस समय खटाई में पड़ गया जब यह पता चला कि जिस दरगाह / मजार पर यह प्रस्तावित है वह विवादित होकर शासकीय जमीन पर स्थित है। प्रशासन के संज्ञान में यह जानकारी धामनोद नगर परिषद क्षेत्र के निवासी नरेन्द्र शर्मा (बंटी) द्वारा की गई लिखित शिकायत से आया। उन्होंने कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बिना अनुमति हो रहे आयोजन को रोकने की मांग की। उन्होंने विवादित दरगाह / मजार शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए जाने को लेकर आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी भी उपलब्ध करवाई। शर्मा ने इस मामले में जिला स्तरीय जनसुनवाई में भी आवेदन देकर आयोजन रुकवाने तथा अवैध निर्माण हटाने की मांग की।

1956-57 से अब तक है सरकारी जमीन

शर्मा द्वारा शिकायत में बताया गया था कि उन्हें जिला प्रशासन द्वारा जो जानकारी उपलब्ध करवाई गई है उसके अनुसार सर्वे नंबर 44 की लगभग दो हेक्टेयर भूमि वर्ष 1956-57 से अब तक राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। इसी भूमि पर कुछ वर्षों पूर्व अतिक्रमण कर एक छोटी संरचना बनाई गई थी, जो समय के साथ विस्तार लेते हुए एक बड़े धार्मिक परिसर का रूप ले चुकी है। आरोप यह भी है कि धीरे-धीरे पक्का निर्माण कर आसपास की भूमि को भी कब्जे में ले लिया गया है।

[also_read ids="5635" title="यहां देखें पूरा मामला"]

प्रशासन और पुलिस ने की संयुक्त मीटिंग

इस पूरे मामले को एसीएन टाइम्स ने भी प्रमुखता से उठाया था। इस बारे में कलेक्टर मिशा सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मीटिंग की गई। साथ ही पूरे मामले की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। एसडीएम आर्ची हरित ने भी स्पष्ट किया था कि आयोजन के लिए अनुमति को लेकर उनके पास कोई आवेदन नहीं आया है जिससे साफ हो गया था कि उर्स बिना अनुमति के ही आयोजित करने का प्रयास हो रहा था जिसे प्रशासन ने नाकाम कर दिया।

[also_read ids="5640" title="यह भी देखें..."]

हिन्दू संगठनों का मिला समर्थन

सरकारी जमीन पर स्थित विवादित स्थान पर प्रस्तावित आयोजन के शिकायकर्ता को हिन्दू संगठनों और पदाधिकारियों को भी पूरा सहयोग और समर्थन मिला, सभी पूरे समय पूरे मामले में नजर रख रहे थे। अब सभी की नजरें प्रशासन के रुख पर है। सभी के जेहन में एक बड़ा सवाल कौंध रहा है कि प्रशासन ने आरटीआई के तहत दी गई जानकारी में जमीन सरकारी बताई है, उस पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन कब और क्या कदम उठाता है?

आयोजन के पोस्टर जो जगह-जगह लगाए गए थे

]]>
Thu, 07 May 2026 01:28:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
RDA के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत&अभिनंदन, CM बोले& ‘ओर है न छोर है, यह सुशासन का दौर है’ https://acntimes.com/ratlam-vikas-pradhikaran-cm-mohan-yadav-swagat-su-shasan-bayan https://acntimes.com/ratlam-vikas-pradhikaran-cm-mohan-yadav-swagat-su-shasan-bayan एसीएन टाइम्स @ भोपाल / रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने बुधवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का परंपरानुसार स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप उपस्थित रहे।

[follow_us]

रतलाम के समाजजन, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मनोनीत पदाधिकारियों द्वारा आयोजित स्वागत एवं धन्यवाद समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जैसी नीयत होती है, ऊपरवाला वैसी ही बरकत देता है। हमारा प्रदेश आज देश में सुशासन के जरिए लोक कल्याण का पर्याय बन चुका है। लोक कल्याण के अवसर सबको मिलते हैं, लेकिन जो हृदय की गहराइयों से लोगों के कल्याण की सोच रखते हैं, ईश्वर उसकी मदद करते हैं। हमारी सरकार लोक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्ध सोच, कर्मठता, समर्पण और नवाचारों के साथ आगे बढ़ रही है। आज प्रदेश के हर कोने में, हर छोर में सुशासन का दौर है।

[also_read ids="5632" title="ये भी पढ़ें"]

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ‘‘विरासत से विकास’’ की अपनी परम्परा को कायम रखते हुए जनहित में अधिकाधिक नवाचार अपनाकर प्रदेश की तरक्की के नए रास्ते बनाए हैं। प्रदेश की जनता की सेवा, कल्याण और सबके जीवन में खुशहाली लाने में हम कोई कसर नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि ‘‘सच्चा वादा- पक्का काम’’ यही हमारी सरकार का मूलमंत्र है। प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वन पर्यटन बढ़ाने के लिए हम भरपूर प्रयास कर रहे हैं। पर्यटन बढ़ेगा तो प्रदेश में रोजगार बढ़ेंगे और इसका सीधा लाभ हमारे अपने नागरिकों को होगा। सरकार द्वारा अभी और भी आयोग-निगम-मंडलों एवं विकास प्राधिकरणों में नियुक्ति की जाएंगी। प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए सभी सुयोग्य व्यक्तियों को अवसर दिया जाएगा।

MSME मंत्री काश्यप ने दोहराई रतलाम के विकास की प्रतिबद्धता

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस अवसर पर रतलाम के विकास की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकसित मध्यप्रदेश के साथ विकसित रतलाम का संकल्प व्यक्त किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, प्राधिकरण के उपाध्यक्षद्वय गोविंद काकानी एवं प्रवीण सोनी, सदस्य राजेन्द्रसिंह गोयल, राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करके उन्हें जनकल्याण का सेवा दायित्व देने के लिए आभार ज्ञापित किया।

इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मंचासीन रहे। संचालन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने किया।

[also_read ids="5630" title="ये भी पढ़ें"]

प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल का भी अभिनन्दन किया

रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समारोह से पूर्व प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल का भी एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में स्वागत, अभिनन्दन किया और नियुक्ति के लिए आभार जताया। उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर में स्थित भाजपा के पितृपुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

[also_read ids="5619" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 06 May 2026 23:51:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
मानव सेवा – जन सेवा : रेडक्रॉस की एम्बुलेंस सेवा और मेडिकल हेल्पलाइन का शुभारंभ 9 मई को, CA विकास छाजेड़ दादा की स्मृति में प्रदान करेंगे एम्बुलेंस https://acntimes.com/ratlam-redcross-ambulance-service-medical-helpline-inauguration https://acntimes.com/ratlam-redcross-ambulance-service-medical-helpline-inauguration एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा न केवल नए कार्यालय की शुरुआत की जा रही है, बल्कि एम्बुलेंस सेवा और मेडिकल हेल्पलाइन जैसी सुविधाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा। एम्बुुलेंस सेवा का प्रबंध चार्टर्ड एकाउंटेंट विकास पिता सरदारमल छाजेड़ (जैन) के सहयोग से किया जाएगा। सेवा प्रकल्प में जयंतीलाल मोतीलाल डांगी द्वारा भी किया जाएगा। इसमें जैन सोशल ग्रुप रतलाम युवा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

रतलाम शहर में 9 मई की शाम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक नई उम्मीद लेकर आने वाली है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जो लंबे समय से सेवा के संकल्प के साथ काम कर रही है, अब अपने कार्यों को एक और कदम आगे बढ़ाने जा रही है। शाम 5 बजे गुलाब चक्कर स्थित रेडक्रॉस कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे।

जरूरतमंदों को मदद पहुंचाना उद्देश्य

रेडक्रॉस सोसायटी का उद्देश्य हमेशा से जरूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंचाना रहा है। इसी सोच के साथ एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की जा रही है, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। वहीं मेडिकल हेल्पलाइन के जरिए लोगों को मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन को सामाजिक सहयोग से साकार किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए रेडक्रॉस के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हैं। रेडक्रॉस द्वारा आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

[also_read ids="5645" title="ये भी पढ़ें"]

दादा की स्मृति में भेंट कर रहे एम्बुलेंस

मानव सेवा – जन सेवा के जज्बे को लेकर सीए विकास छाजेड़ द्वारा रेडक्रॉस को एम्बुलेंस भेंट की जा रही है। छाजेड़ ने बताया कि यह दादा स्व. राजमल छाजेड़ की स्मृति में प्रदान की जाएगी ताकि नर-नारायण की सेवा हो सके। दादाजी और पूरे परिवार का मानना है कि व्यक्ति के साथ धन-दौलत नहीं बल्कि, सेवा, पुण्य और संस्कार ही जाते हैं। यही वास्तव में हमारी संचित निधि है।

[also_read ids="5639" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 06 May 2026 20:14:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम का राजमहल खतरे में ! जर्जर हालत पर उठी आवाज, कलेक्टर से त्वरित संरक्षण की मांग https://acntimes.com/ratlam-rajmahal-condition-conservation-demand-collector-action https://acntimes.com/ratlam-rajmahal-condition-conservation-demand-collector-action प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को दिखाए महल की कमजोर नींव के फोटो, कहा- समय रहते कदम नहीं उठा तो कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम की पहचान माने जाने वाला ऐतिहासिक राजमहल अब गंभीर जर्जरावस्था में पहुंच चुका है। इंडो-यूरोपियन वास्तुकला की यह धरोहर धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि यदि समय रहते संरक्षण और मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ, तो यह भव्य इमारत कभी भी हादसे का कारण बन सकती है।

[follow_us]

रतलाम शहर के ऐतिहासिक राजमहल के संरक्षण को लेकर अब सामाजिक स्तर पर आवाज तेज होने लगी है। शहर के जागरूक नागरिकों और जानकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर मिशा सिंह से मुलाकात कर महल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में इंटक सदस्य एवं संरक्षण विशेषज्ञ विजय सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र श्रेष्ठ और मीडियाकर्मी शाहिद मीर सहित अन्य शामिल रहे। उन्होंने कलेक्टर को महल के जर्जर हिस्सों के हालिया फोटो भी दिखाए, जिनमें इमारत की नींव के नीचे बढ़ते खोखलेपन और संरचनात्मक कमजोरी के संकेत स्पष्ट नजर आ रहे हैं।

[also_read ids="5635" title="ये भी पढ़ें"]

ढह सकती है इमारत

प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से कहा कि लगभग 100 फीट ऊंची यह ऐतिहासिक इमारत दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यदि जल्द ही मरम्मत और संरक्षण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो यह कभी भी ढह सकती है। इससे बड़ा हादसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस धरोहर के संरक्षण, मरम्मत और संधारण के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि शहर की इस ऐतिहासिक पहचान को बचाया जा सके। साथ ही यह भी कहा गया कि महल अब लावारिस स्थिति की ओर बढ़ता नजर आ रहा है, जो किसी भी ऐतिहासिक संपदा के लिए चिंताजनक है।

[also_read ids="5632" title="ये भी पढ़ें"]

कलेक्टर के आश्वासन से जागी उम्मीद

कलेक्टर मिशा सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही राजमहल का निरीक्षण करेंगी। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी आश्वस्त किया। इस आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन आमजन की भावनाओं को समझते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी भरोसा दिलाया कि यदि प्रशासन संरक्षण के लिए कोई अभियान चलाता है, तो शहरवासी उसमें पूरा सहयोग देंगे, ताकि रतलाम की इस ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।

[also_read ids="5639" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 05 May 2026 23:18:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम फोरलेन पर गुणवत्ता पर सवाल: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की पहल पर जांच, PWD ने बनाई कमेटी https://acntimes.com/ratlam-fourlane-road-quality-check-pwd-committee-chetanya-kashyap https://acntimes.com/ratlam-fourlane-road-quality-check-pwd-committee-chetanya-kashyap जावरा फाटक अंडरब्रिज से सेजावता फंटा तक 4.12 किमी सीसी रोड निर्माण की होगी पड़ताल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने लिया तत्काल संज्ञान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल अब जांच के दायरे में आ गए हैं। जावरा फाटक अंडरब्रिज से सेजावता फंटा तक बने फोरलेन सीसी रोड को लेकर मिली शिकायतों के बाद कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर दी है।

[follow_us]

रतलाम शहर के महत्वपूर्ण मार्ग जावरा फाटक अंडरब्रिज से सेजावता फंटा तक 4.12 किलोमीटर लंबे सीमेंट कांक्रीट फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की अब आधिकारिक जांच होगी। स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं की जानकारी सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को जैसे ही इस संबंध में शिकायतें मिलीं, उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता से चर्चा की और जांच के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को भी पूरे मामले से अवगत कराया। मंत्री राकेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभागीय जांच के निर्देश दिए और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

निर्देश मिलते ही लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और मुख्य अभियंता स्तर पर एक जांच समिति का गठन कर दिया गया। इस समिति के अध्यक्ष के रूप में एस.आर. गोरखेड़े, प्रभारी मुख्य अभियंता (भवन), लोक निर्माण विभाग इंदौर परिक्षेत्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सदस्य के रूप में मयंक शुक्ला, प्रभारी अधीक्षण यंत्री, लोक निर्माण विभाग राजधानी परिक्षेत्र भोपाल और गणेश प्रसाद पटेल, अधीक्षण यंत्री, लोक निर्माण विभाग उज्जैन मंडल को शामिल किया गया है।

पांच दिन में प्रस्तुत करना होगा जांच प्रतिवेदन

समिति को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह फोरलेन सीसी सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गहन जांच कर पांच दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। इस जांच के बाद निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधितों पर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है। यह मार्ग शहर के यातायात के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसे में निर्माण गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों पर प्रशासनिक स्तर पर तेजी से हुई कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

[also_read ids="5635,5630" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 05 May 2026 21:04:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP में पहली बार ! रतलाम अभिभाषक संघ में महिलाओं को 30% भागीदारी लागू, साधारण सभा में ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित https://acntimes.com/ratlam-bar-association-30-percent-women-reservation-implemented https://acntimes.com/ratlam-bar-association-30-percent-women-reservation-implemented उपाध्यक्ष, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पदों में आरक्षण तय, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने वाला MP का पहला संघ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिला अभिभाषक संघ ने महिलाओं को 30 प्रतिशत भागीदारी देने की दिशा में बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। 4 मई 2026 को आयोजित साधारण सभा में इस संबंध में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए गए, जिससे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन का रास्ता साफ हो गया है।

[follow_us]

जिला अभिभाषक संघ रतलाम की साधारण सभा नवीन हॉल में आयोजित की गई। सभा में कार्यकारिणी द्वारा 20 अप्रैल 2026 को पारित महिलाओं की 30% भागीदारी सुनिश्चित करने वाले ऐतिहासिक प्रस्ताव को रखा गया, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। प्रस्ताव के तहत कार्यकारिणी संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उपाध्यक्ष के दो पद और सहसचिव के दो पद निर्धारित किए गए, जिनमें प्रत्येक में एक-एक पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद को भी महिला अभिभाषक के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा एक वित्त लेखा समिति के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसमें महिला अभिभाषक अंजना राणा और रेखा सांखला को शामिल किया गया। यह प्रस्ताव भी ध्वनि मत से पारित हुआ, जिसके बाद दोनों सदस्य कार्यकारिणी का हिस्सा बनेंगी।

वकील पत्र प्रस्तुत करने के लिए भी नियम तय

सभा में एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके अनुसार रतलाम जिला अभिभाषक संघ द्वारा तस्दीक किए बिना कोई भी वकील पत्र (वकालतनामा) न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया जाएगा। यह नियम जिला एवं राजस्व न्यायालय दोनों पर लागू होगा। साथ ही, वकील पत्र की तस्दीक तभी होगी जब उसमें कम से कम एक अधिवक्ता जिला अभिभाषक संघ का सदस्य होगा। किसी प्रकरण में पहले से वकील नियुक्त होने की स्थिति में नया वकील पत्र बिना एनओसी के स्वीकार नहीं किया जाएगा।

[also_read ids="5633" title="ये भी पढ़ें"]

सुप्रीम कोर्ट ने 16 अप्रैल को दिया था आदेश

इन निर्णयों के साथ ही संघ ने माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिट याचिका क्रमांक 1404/2025 में 16 अप्रैल 2026 को दिए गए उस आदेश का पालन सुनिश्चित किया है, जिसमें अभिभाषक संघों में महिलाओं की 30% भागीदारी अनिवार्य करने की बात कही गई थी। रतलाम जिला अभिभाषक संघ अब मध्य प्रदेश का पहला ऐसा संघ बन गया है, जिसने इस व्यवस्था को स्पष्ट रूप से लागू किया है। साधारण सभा को अभिभाषक अमीन खान, लोकेन्द्र सिंह गेहलोत और निरज सक्सेना ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कार्यकारिणी की सराहना करते हुए कहा कि मात्र 5 माह के कार्यकाल में दो साधारण सभाएं आयोजित कर अभिभाषकों की समस्याओं के समाधान का प्रयास सराहनीय है। सभा का संचालन सचिव चेतन केलवा ने किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुनील जैन, सहसचिव विरेन्द्र कुलकर्णी, पुस्तकालय सचिव सुनीता वासनवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य यश केथवास, अनिल वर्मा, भूपेंद्र सिंह पंवार, आनंद बैरागी, दिव्या शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक उपस्थित रहे। महिलाओं से जुड़े प्रस्ताव पारित होने पर महिला अभिभाषकों ने हर्ष व्यक्त किया।

[also_read ids="5636" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 05 May 2026 16:53:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम : 14 साल की बच्ची किडनैप, पुलिस ने गुजरात से किया बरामद, रेप के मुख्य आरोपी के साथ उसके पिता व मामा को दबोचा https://acntimes.com/ratlam-shivgarh-minor-kidnapping-rape-case-arrest-gujarat-recovery https://acntimes.com/ratlam-shivgarh-minor-kidnapping-rape-case-arrest-gujarat-recovery शिवगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई, मुख्य आरोपी, पिता और मामा भी गिरफ्त में; भुज से सुरक्षित दस्तयाबी, POCSO सहित गंभीर धाराएं जोड़ी गईं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती अब जमीनी कार्रवाई में भी दिखने लगी है। इसी कड़ी में शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक संवेदनशील मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया है। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

[follow_us]

फरियादी ने 18 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को 14 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके चलते शिवगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 011/2026 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में एसपी अमित कुमार ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड वर्क के जरिए सुराग जुटाए। इसी के आधार पर पुलिस टीम गुजरात के भुज तक पहुंची और वहां से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।

[also_read ids="5527,5521" title="ये भी पढ़ें"]

किशोरी बरामद होने पर बढ़ी दाराएं

दस्तयाबी के बाद पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर केस को और गंभीर बनाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 64(2)(m), 142 के साथ ही POCSO एक्ट की धारा 5/6 और 5(j)(ii) भी जोड़ दी गईं। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल उर्फ जीवणा देवदा (20), निवासी माल्दाखेड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी को मदद पहुंचाने में उसका पिता पिता जीवणा उर्फ जीवन देवदा (53) और मामा गौतम कटारा (36), निवासी खेरियारूण्डी, थाना रावटी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिवत न्यायालय (POCSO एक्ट) रतलाम में पेश किया गया है, जहां से आगे की कार्रवाई जारी है।

मोटरसाइकिल और आभूषण बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल (MP-43-EK-6614) जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा पीड़िता के चांदी के आभूषण (कमर का छल्ला और हाथ की चूड़ी) भी बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए है। इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी रणजीत सिंह मकवाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, अजमेर सिंह भुरिया, प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, दिनेश खीची सहित कई पुलिसकर्मियों ने लगातार प्रयास कर इस केस को सुलझाया।

[also_read ids="5483,3985" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 04 May 2026 23:43:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
सरकारी जमीन पर अवैध दरगाह ! राजस्व रिकॉर्ड में जो जमीन 1956 से अब तक शासकीय है, उस पर कैसे खड़ा हो गया ढांचा ? जानिए& कैसे हुआ इतना बड़ा खुलासा https://acntimes.com/ratlam-banjli-dargah-encroachment-rti-demand-removal https://acntimes.com/ratlam-banjli-dargah-encroachment-rti-demand-removal एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत निकाली गई जानकारी ने बंजली गांव में सड़क किनारे स्थित एक दरगाह/मजार की वैधता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में एक व्यक्ति ने पूरे दस्तावेजों के साथ कलेक्टर से इस अवैध निर्माण को हटाने और यहां होने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है।

[follow_us]

मामला रतलाम तहसील के बंजली ग्राम में रतलाम-सैलाना मार्ग पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास स्थित हजरत मस्ताना शाह बाबा दरगाह/मजार का है। इसे स्थानीय रूप से एरोड्रम इंदौर वाले बाबा और एरोड्रम रतलाम वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। इसे लेकर धामनोद निवासी नरेन्द्र शर्मा (बंटी) ने 04 मई 2026 को कलेक्टर रतलाम को एक विस्तृत आवेदन प्रस्तुत किया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि दरगाह/मजार का अवैध निर्माण शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 44, रकबा 0.2000 हेक्टेयर पर अवैध रूप से किया गया है। इस पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।

शिकायतकर्ता नरेंद्र शर्मा के अनुसार मामले की नींव सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी पर टिकी है। दरअसल, शर्मा ने 19 दिसंबर 2025 को एक विस्तृत आवेदन देकर दरगाह के निर्माण, उसकी वैध अनुमति, संचालन, भूमि के व्यपवर्तन और 1956-57 से लेकर 2025-26 तक के राजस्व रिकॉर्ड सहित कई बिंदुओं पर जानकारी चाही थी। इस आवेदन के जवाब में ग्राम पंचायत बंजली और तहसीलदार रतलाम से जो जानकारी सामने आई, उसने विवाद को और गहरा कर दिया।

RTI में ये मिली जानकारी 

बंजली ग्राम पंचायत ने 20 जनवरी 2026 को मामले में जानकारी दी। इसमें बताया गया कि संबंधित दरगाह/मजार ग्राम आबादी भूमि में दर्ज नहीं है और पंचायत के रिकॉर्ड में इसका कोई उल्लेख भी नहीं है। यानी स्थानीय स्तर पर दरगाह/मजार के निर्माण का कोई आधिकारिक अस्तित्व दर्ज नहीं है। इसी मामले में 22 जनवरी 2026 को तहसीलदार एवं लोकसूचना अधिकारी रतलाम द्वारा जारी पत्र (क्रमांक 14/सूसेः/2025) के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके अनुसार वर्ष 1956-57 के खसरा रिकॉर्ड में सर्वे क्रमांक 44 की भूमि शासकीय मद नाकाबिज बरडी (चरनोई) के रूप में दर्ज थी और वर्तमान वर्ष 2025-26 के खसरे में भी यह भूमि शासकीय ही दर्ज है। तहसीलदार के जवाब में यह बात स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि दरगाह इसी शासकीय भूमि पर स्थित है।

[also_read ids="4344" title="ये भी पढ़ें"]

झाड़-फूंक और टोने-टोटके भी हो रहे

शिकायतकर्ता नरेंद्र शर्मा ने आरटीआई के तहत प्राप्त दस्तावेजों की प्रतिलिपि के साथ कलेक्टर को दिए गए आवेदन में बताया है कि कुछ वर्षों से शासकीय जमीन पर बनी अवैध दरगाह/मजार पर उर्स जैसे विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं यहां लोगों को चमत्कारी प्रभाव के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। यहां विशेष रूप से गुरुवार के दिन झाड़-फूंक और टोने-टोटके जैसी गतिविधियां भी की जाती हैं, जिससे आमजन प्रभावित हो रहे हैं।

अतिक्रमण हटे, आयोजनों पर रोक लगे

शर्मा ने कलेक्टर से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। दरगाह/मजार को पूर्ण रूप से हटाया जाए और भविष्य में यहां किसी भी प्रकार के उर्स, कव्वाली या अन्य कार्यक्रमों की अनुमति भी नहीं दी जाए। उन्होंने अवैध निर्माण करने के लिए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग भी की है।

[also_read ids="4436" title="ये भी पढ़ें"]

अब तक कैसे सोते रहे जिम्मेदार

गौरतलब है कि, आरटीआई के तहत जो जानकारी दी गई है वह शासकीय रिकॉर्ड के आधार पर सरकारी विभाग द्वारा ही उपलब्ध करवाई गई है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या अब तक राजस्व विभाग के जिम्मेदार सो रहे थे या किसी दबाव अथवा निजी हित के चलते जानबूझ कर आंखें मूंद रखी थी ताकि अवैध निर्माण होता रहे। चूंकि अब मामला कलेक्टर तक पहुंच चुका है तो माना जा रहा है कि यदि जांच में अवैध निर्माण साबित होता है तो कानूनी प्रक्रिया हो सकती है।

आयोजन की नहीं मिली स्वीकृति !

बताया जा रहा है दरगाह पर उर्स सहित अन्य आयोजनों की तैयारी भी चल रही है हालांकि अभी तक इसके लिए प्रशासन से किसी भी प्रकार की अनुमति जारी नहीं की गई है। शहर एसडीएम आर्ची हरित ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई आवेदन / पत्र आदि नहीं मिला है। मामले में कार्रवाई के बारे में चर्चा करने के लिए कलेक्टर मिशा सिंह को कॉल किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है।

ग्राम पंचायत का जवाब

  • संबंधित भूमि ग्राम आबादी क्षेत्र में दर्ज नहीं है।
  • पंचायत के रिकॉर्ड में दरगाह/मजार का कोई उल्लेख नहीं।
  • किसी प्रकार का आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं।

तहसीलदार का जवाब

  • वर्ष 1956-57 में सर्वे क्रमांक 44 की भूमि शासकीय मद नाकाबिज बरडी (चरनोई) दर्ज थी।
  • वर्तमान 2025-26 खसरा में भी यह भूमि शासकीय दर्ज है।
  • दरगाह शासकीय भूमि पर ही स्थित है।

[also_read ids="5630" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 04 May 2026 20:02:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये बच्ची नहीं चमत्कार है ! 4 साल की जाह्नवी ने “शिव तांडव स्तोत्रम्” सुनाकर बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद https://acntimes.com/jahnavi-soni-3-world-records-shiv-tandav-stotram-ratlam-mp-news https://acntimes.com/jahnavi-soni-3-world-records-shiv-tandav-stotram-ratlam-mp-news उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने “शिव तांडव स्तोत्रम” सुनकर आशीर्वाद स्वरूप दी नकद राशि

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एक सिद्ध कलाकार के घर में उसकी महज 3 वर्ष 11 माह वर्ष की बेटी भी एक अनूठी कला के क्षेत्र में पारंगत होकर 2-2 बार विश्व रिकॉर्ड हासिल कर ले, तो उसे मां सरस्वती का आशीर्वाद ही माना जाएगा। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के 28 वर्षीय नरेन्द्र सोनी की बेटी जाह्नवी ऐसी ही बालिका है जिसने सिर्फ 8 माह के भीतर दूसरी बार विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के लिए उसे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आशीर्वाद दिया।

[follow_us]

नरेंद्र सोनी काष्ठ शिल्प में पारंगत हैं। वे विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां को अपने हाथों से बनाते हैं। इन हस्तनिर्मित कलाकृतियों को देखकर लोग अचरज में पड़ जाते हैं। वजह यह कि उनकी कलाकृतियां बोलती सी प्रतीत होती हैं। नरेंद्र ने छोटी सी उम्र में ही इस कार्य में महारथ हासिल कर ली थी। वहीं उनकी बेटी जाह्नवी उनसे भी आगे निकल चुकी हैं। जाह्नवी ने छोटी सी उम्र में ही अपनी प्रतिभा का ऐसा लोहा मनवाया कि लोग अचरज में पढ़ गए हैं। बीते 8 माह में यह दूसरा मौका है जब जाह्नवी ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर ना सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया, वरन शहर और प्रदेश-भर में ख्याति अर्जित कर रही है।

[also_read ids="5060" title="ये भी पढ़ें"]

जाह्नवी ने गत 1 सितंबर 2025 को महज 2 मिनट 40 सेकंड में सम्पूर्ण हनुमान चालीसा का पाठ बगैर रुके करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसका श्रेय उसकी दादी उर्मिला देवी सोनी को जाता है। तब जान्वी ने द लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और द वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड अर्जित कर ख्याति प्राप्त की थी। अब उन्होंने मां जया सोनी के मार्गदर्शन में एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है जिसे करने में बड़े-बड़े विद्वानों के भी पसीने छूट जाते हैं। यह कार्य है शिव तांडव स्तोत्रम” का पाठ। इसका उच्चारण करना आसान नहीं है लेकिन जाह्नवी की मां जया ने महज 2 महीने में ही उसे कंठस्थ करा दिया।

[also_read ids="4255" title="ये भी पढ़ें"]

शिव तांडव स्तोत्रम् सुनाकर कर बनाए रिकॉर्ड

जाह्नवी ने जब विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने वाली टीम के समझशिव तांडव स्तोत्रम्” का पाठ बगैर अटके और शुद्धता के साथ सुनाया, तो सबने दांतों तले उंगली को दबा ली। इसके बाद वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड’, ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड की ओर से दिए गए तीनों विश्व रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भोपाल स्थित निवास पर प्रदान करते हुए सराहना की और आशीर्वाद दिया।

[also_read ids="1713" title="ये भी पढ़ें"]

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया दुलार

इस विशिष्ट उपलब्धि से प्रभावित उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उसे अपनी गोद में बैठाकर दुलार किया और नकद राशि प्रदान कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान झानवी के पिता नरेंद्र सोनी, मां जया सोनी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी, समाजसेवी एवं वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के ज्यूरी मेंबर शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया तथा आज हम आ गए सोशल मीडिया पेज के मीडिया प्रभारी हर्ष जैन, श्रेया पालीवाल, कमलेश विश्वकर्मा, अजय सिंह मौजूद रहे।

[also_read ids="5573,4774,4271,3744" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 04 May 2026 18:20:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम के विकास की नई गाथा लिखेगी विकास प्राधिकरण की नई टीम& कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/ratlam-vikas-pradhikaran-new-team-metropolitan-development-plan https://acntimes.com/ratlam-vikas-pradhikaran-new-team-metropolitan-development-plan रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित उपाध्यक्षद्वय एवं संचालक मंडल ने पदभार ग्रहण किया

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम मध्य प्रदेश का पूर्ण विकसित महानगर बनने की ओर तीव्रता से अग्रसर है। राज्य शासन द्वारा रतलाम विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल का गठन करने से रतलाम के मालवा-निमाड़ के प्रमुख गौरवशाली नगर के रूप में विकसित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्राधिकरण की नई टीम विकास की नई गाथा लिखेगी। इस टीम से पूरा भरोसा है कि ये अपने अनुभव से प्राधिकरण को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

यह उद्गार रतलाम विकास प्राधिकरण के नवगठित संचालक मंडल के पदग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने व्यक्त किए। उन्होंने प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्षद्वय गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी सहित संचालक मंडल सदस्य गण राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास, किरण महावर को पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा के साथ कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। काश्यप ने प्राधिकरण के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा अब तक लोक कल्याण हेतु किए गए उल्लेखनीय सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने सैटेलाइट टाउनशिप के निर्माण एवं लैंड पूलिंग एक्ट के माध्यम से नगर के विकास में आम जन को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि रतलाम के समीप विशेष निवेश क्षेत्र का लाभ तभी मिलेगा जब नगर की आधारभूत संरचनाएं मजबूत होंगी। रतलाम के लिए आगामी पांच-सात वर्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन वर्षों में महानगर की संरचनाएं बनेंगी और हम फिर से रतलाम को मालवा-निमाड़ के प्रमुख केन्द्र का गौरव दिलाएंगे।

नियुक्तियां और पहले होनी चाहिए थी

अध्यक्षता करते हुए सांसद अनीता चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और विकास के हर कार्य में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने विश्वास जताया कि अब रतलाम विकास प्राधिकरण नगर के विकास को अभूतपूर्व ऊंचाइयां देगा। उन्होंने साफ कहा कि आरडीए की नियुक्तियां काफी देर से हुई हैं। अगर ये पहले हो जाती तो ज्यादा बेहतर होता। रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने नवगठित प्राधिकरण संचालक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु भी कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

[also_read ids="5630" title="ये भी पढ़ें"]

प्राधिकरण की टीम के रूप में जुड़ी नई कड़ी

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम के विकास की गाथा को बढ़ाने के लिए प्राधिकरण की टीम के रूप में एक नई कड़ी और मिली है। नगर निगम परिषद ने कैबिनेट मंत्री काश्यप के नेतृत्व में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। वर्तमान निगम परिषद के कार्यकाल में 350 करोड़ से अधिक के कार्य जमीन पर उतारे जा चुके हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि विकास प्राधिकरण के जो काम रुके हुए थे वे अब तेज गति से पूरे होंगे। नगर निगम और प्राधिकरण मिलकर रतलाम को महानगर बनाने का स्वप्न पूरा करेंगे।

(आरडीए कार्यालय में पदभार ग्रहण करते अध्यक्ष पोरवाल एवं अन्य।)

मुख्यमंत्री और एमएसएमई मंत्री का आभार माना

नवनियुक्त प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने संचालक मंडल के गठन हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें नगर के विकास में किसी भी प्रकार की धन की कमी न आने देने हेतु आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि शहर का विकास सिर्फ कॉलोनी एवं सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नगर सौंदर्यीकरण के साथ सामाजिक उत्थान भी इसका हिस्सा रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है, जहां बड़े उद्योगों के आने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक दृष्टि से भी रतलाम का सुविधानुकूल विकास प्राधिकरण का लक्ष्य रहेगा।

[also_read ids="5619,5626" title="ये भी पढ़ें"]

स्वागत-सम्मान का चला दौर

कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष पोरवाल ने मंत्री काश्यप, सांसद चौहान, विधायक डामर, महापौर पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं जिलाध्यक्ष उपाध्याय का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने भी अतिथियों समेत सभी संचालक मंडल पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, राजेन्द्रसिंह लुनेरा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार नवनियुक्त उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने व्यक्त किया।

[also_read ids="5621" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 03 May 2026 14:26:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
आखिर& गैप कहां है? अपनी ही सरकार में बेबस BJP विधायक 'मथुरा बा' का फूटा दर्द; 'PWD मंत्री से सड़क मांगों तो फाइल कचरे में चली जाती है!' https://acntimes.com/ratlam-mla-mathuralal-damar-road-issue-seeing-response-mp https://acntimes.com/ratlam-mla-mathuralal-damar-road-issue-seeing-response-mp नीरज कुमार शुक्ला

यह सिर्फ एक बयान नहीं था… यह उस खामोशी का टूटना था, जो अक्सर सत्ताधारी गलियारों में दबा दी जाती है। रतलाम में एक मंच, सामने अपनी ही पार्टी के मंत्री, और डायस के पीछे खड़े भाजपा विधायक मथुरालाल डामर... जब उन्होंने बोलना शुरू किया, तो शब्दों में सियासत नहीं, सीधे-सीधे एक जनप्रतिनिधि का दर्द था।

दिन शनिवार, रतलाम शहर के लिए बहुत ही खास दिन... क्योंकि विकास की इबारत लिखने के लिए बने रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA)’ को उसके नए संचालक मिलने जा रहे थे...

मंच सजा हुआ था। औपचारिक कार्यक्रम चल रहा था- RDA के नए संचालक मंडल का पदभार ग्रहण।
सब कुछ तय स्क्रिप्ट के मुताबिक ही चल रहा था… जब तक कि ‘मथुरा बा’ ने माइक नहीं संभाला। मथुरा बाकोई और नहीं- रतलाम ग्रामीण विधानसभा से भाजपा के विधायक मथुरालाल डामर, जमीनी किसान और उम्रदराज जनप्रतिनिधि...

उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया, कोई नारेबाजी भी नहीं की… बस एक अनुभव साझा किया, जो एक जनप्रतिनिधि का दर्द है, वे बोले-
भोपाल जाते हैं, PWD के मंत्री राकेश सिंह से मिलते हैं, सड़क की मांग रखते हैं… और जवाब मिलता है- “देखते हैं…”

यह “देखते हैं” यहीं खत्म नहीं होता।
इसके बाद शुरू होता है कागजों का सफर- फाइलें, नक्शे, कनेक्टिविटी के तर्क… और अंत में वही कागज, जिनके बारे में डामर ने जोर देकर कहा-
आखिरकार ये फाइलें कचरे में चली जाती हैं… दर्द होता है।”

उनका यह वाक्य एक लाइन नहीं था, बल्कि उस सिस्टम का सार था, जहां प्रक्रिया है… पर परिणाम नहीं, परिणाम है भी तो बहुत दूर...।

मंच पर ही सवाल, मंच पर ही उम्मीद

मथुरा बा ने मंच पर ही मौजूद आयोजन के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चेतन्य काश्यप की ओर देखा और कहा-
गांव में सड़क बनेगी, तभी शहर चलेगा।
यह तर्क नहीं, जमीनी सच्चाई थी।

फिर एक हल्का सा तंज भी कसा जिसमें एक उम्मीद भी झलकती है- जिलाध्यक्ष (प्रदीप उपाध्याय) कहते हैं कि मुख्यमंत्री (डॉ. मोहन यादव) उनके घनिष्ठ मित्र हैं…
तो क्या यह नजदीकी सड़कों की मंजूरी तक नहीं पहुंचती?

मंच पर बैठे नेता और सामने उपस्थित जन-समुदाय मथुरा बा की इस बेबाकी से अवाक् भी हो गए और मुस्करा भी दिए …
लेकिन यह मुस्कान उनके सवालों का जवाब नहीं थी।

यह सिर्फ एक विधायक की कहानी नहीं, बल्कि ऐसी तल्ख टिप्पणियां प्रायः उठती ही रहती हैं...

मथुरालाल डामर कोई नए चेहरे नहीं हैं।
अनुभव, सादगी और जमीन से जुड़े नेता हैं- इसलिए ही तो लोग उन्हें ‘मथुरा बा’ कहते हैं।

ऐसे नेता का सार्वजनिक मंच से यह कहना कि-
मंत्री “देखते हैं” कहकर टाल देते हैं…
फाइलें आगे नहीं बढ़तीं…
तो यह व्यक्तिगत शिकायत नहीं रह जाती, यह सिस्टम पर सवाल बन जाती है।

सरकार बनाम ज़मीन, आखिर- गैप कहां है?

एक तरफ सरकारी दावे- सड़क, विकास, कनेक्टिविटी के।
... तो दूसरी तरफ सत्ताधारी दल का विधायक, जो खुद कह रहा है कि उसकी बात आगे नहीं बढ़ रही।

ऐसे में बड़ा और सीधा सवाल है-
अगर विधायक की फाइल अटक सकती है, तो आम आदमी की कितनी चलती होगी?

...और अब आखिरी बात

रतलाम का यह दृश्य एक संकेत है-
कि सत्ता में होने का मतलब हमेशा समाधान नहीं होता।
कभी-कभी, सबसे ज्यादा आवाज उसी को उठानी पड़ती है… जो सिस्टम के भीतर होते हुए भी उससे जूझ रहा हो।

मथुरा बा’ ने जो कहा, वह शायद भाषण का हिस्सा था-
जिसे कोई उनकी
नादानी कह सकता है, बढ़ती उम्र का तकाज़ा या अनुशासनहीनता भी ठहरा सकता है, सरकार विरोधियों के लिए यह एक पुड़िया है जिसे वे सरकार को कोसने के लिए कभी भी जुमले की तरह जनता के बीच उछाल सकते हैं...

कोई कुछ भी कहे, लेकिन एक बात तो तय है कि-

मथुरा बा का यह दर्द असर कुछ ज्यादा ही गहरा छोड़ गया।

]]>
Sun, 03 May 2026 11:39:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
मौत बनकर दौड़ी ‘पुलिस’ लिखी कार, 3 घायल, इलाज के दौरान 1 ने तोड़ा दम, नामली में बवाल, सड़क पर चिता सजाने तक पहुंचा गुस्सा https://acntimes.com/ratlam-namli-accident-police-car-protest-death-case-5628 https://acntimes.com/ratlam-namli-accident-police-car-protest-death-case-5628 नामली क्षेत्र में तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार की टक्कर से घायल मुकेश कुमावत की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने किया उग्र प्रदर्शन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इंसानी संवेदनाओं को झकझोर दिया। ‘पुलिस’ लिखी तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। हालात इतने बिगड़े कि आक्रोशित भीड़ ने फोरलेन जाम कर सड़क किनारे ही अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दे डाली।

गुरुवार रात नामली क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा शुक्रवार सुबह उग्र विरोध में बदल गया। ‘पुलिस’ लिखी एक काली ग्रैंड विटारा कार (क्रमांक MP 09 AG 3339) ने पलदूना फंटे के पास स्कूटी सवार दो लोगों और एक पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में पैदल चल रहे 55 वर्षीय मुकेश पिता किशनलाल कुमावत, स्कूटी सवाल 50 वर्षीय मुकेश पिता परमानंद कुमावत और 69 वर्षीय मांगीलाल पिता भेरूलाल कुमावत गंभीर घायल हो गए। तीनों को तुरंत रतलाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मुकेश कुमावत को इंदौर रैफर किया गया। मुकेश जिंदगी की जंग हारते हुए शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई।

सड़क किनारे चिता सजाने की कर ली तैयारी

हादसे में घायल की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश की आग भड़का दी। शुक्रवार सुबह सैकड़ों लोग फोरलेन पर उतर आए और सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने प्रशासन और फोरलेन निर्माण कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी पर सवाल खड़े किए। आक्रोश इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने सड़क किनारे ही चिता सजाकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी। यह दृश्य न केवल भयावह था, बल्कि व्यवस्था के प्रति गहरी नाराजगी का प्रतीक भी बन गया।

[also_read ids="5614,5617" title="ये भी पढ़ें"]

पलदूना फंटा बना हादसों का हॉटस्पॉट

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पलदूना फंटा हादसों का हॉटस्पॉट बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद न तो स्पीड कंट्रोल के उपाय किए जा रहे हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ‘पुलिस’ लिखी गाड़ियों का गलत इस्तेमाल कर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह भी उठा कि इतने गंभीर हादसे के बाद भी आरोपी चालक की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हो सकी। इसी बात ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया।

पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। यह हादसा एक बार फिर जिले में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर गया है।

[also_read ids="5622,5611" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 02 May 2026 01:48:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
नई टीम & नया सवेरा ! MSME मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में 2 मई को होगा RDA में पदग्रहण समारोह, जानिए& किसे मिलेगा जन्मदिन का तोहफा और दिवंगत पिता का आशीर्वाद https://acntimes.com/ratlam-vikas-pradhikaran-padgrahan-samaroh-chetanya-kashyap https://acntimes.com/ratlam-vikas-pradhikaran-padgrahan-samaroh-chetanya-kashyap एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह 2 मई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सांसद अनिता चौहान समारोह की अध्यक्षता करेंगी। 

[follow_us]

रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह 2 मई को प्रातः 9.00 बजे आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम हाथीखाना स्थित रतलाम विकास प्राधिकरण कार्यालय में संपन्न होगा। समारोह में एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि सांसद अनिता चौहान अध्यक्षता करेंगी। इस अवसर पर आरडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी एवं प्रवीण सोनी तथा सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य, राखी व्यास एवं किरण महावर पदग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

उपाध्यक्ष काकानी को जन्मदिन का तोहफा

बता दें कि, सेवा के लिए समर्पित नव नियुक्ति उपाध्यक्ष गोविंद काकानी के लिए रविवार का दिन तीन खास अवसर लेकर आ रहा है। वे उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे जो उन्हें उनके जन्मदिन (2 मई) का तोहफा ही होगा। इसी दिन ज्येष्ठ माह की एकम (प्रतिप्रदा) तिथि भी और इसी दिन काकानी के पिता मीसाबंदी प्रहलाददास काकाणी का निधन हुआ था, यानी तिथि के हिसाब से यह उनकी पुण्यतिथि है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि यह एक विशेष संयोग ही है जब दिवंगत प्रहलाद दास काकानी सूक्ष्म रूप से अपने पुत्र गोविंद की खुशियों के साक्षी होंगे। 

[also_read ids="5619" title="ये भी पढ़ें"]

मंत्री काश्यप के प्रयासों को मिली सफलता

गौरतलब है कि आरडीए अध्यक्ष और बोर्ड को लेकर कई प्रकार के दवाब समूह कार्य कर रहे थे। अध्यक्ष पद की दौड़ में जहां मंत्री चेतन्य काश्यप के समर्थक मनोहर पोरवाल सबसे आगे थे वहीं यह पद हथियाने के लिए पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल के लिए उनके राजनीतिक आका मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी डटे हुए थे। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा की ओर से भी अंतिम समय तक प्रयास किए गए। माना जा रहा था कि यदि बड़े नेताओं कि इस जोर-आजमाइश में समीकरण बिगड़े तो पद काकानी या सोनी में से भी किसी के पास आ सकता है। हालांकि, इसकी आवश्यकता नहीं पड़ी क्योंकि मंत्री काश्यप की जमावट के आगे किसी की एक नहीं चली। उन्होंने न सिर्फ अपने समर्थक पोरवाल को अध्यक्ष बनवाने में सफलता अर्जित की अपितु बाकी दावेदारों को भी उचित सम्मान मिल गया। 

[also_read ids="5616" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 01 May 2026 23:35:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
आस्था पर हमला ! चारधाम यात्रा पर साइबर ठगों की नजर, हेलीकॉप्टर बुकिंग और टूर पैकेज तक सब फर्जी, रतलाम पुलिस ने जारी किया का अलर्ट https://acntimes.com/chardham-yatra-cyber-fraud-ratlam-police-advisory https://acntimes.com/chardham-yatra-cyber-fraud-ratlam-police-advisory साइबर ठग नकली वेबसाइट और लिंक से श्रद्धालुओं को बना रहे निशाना, ये सावधानी बरतें तो नहीं होंगे ठगी का शिकार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चारधाम यात्रा सीजन के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं और धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं। रतलाम पुलिस ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने और केवल अधिकृत माध्यमों से ही बुकिंग करने की अपील की है।

[follow_us]

एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में रतलाम की साइबर क्राइम सेल द्वारा लगातार आमजन को जागरूक किया जा रहा है। हाल ही में सामने आया है कि साइबर अपराधी चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को टारगेट कर रहे हैं। साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रोफाइल और व्हाट्सऐप नंबरों के जरिए हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल/गेस्ट हाउस, टैक्सी सेवा, टूर पैकेज और यात्रा पंजीयन जैसी सुविधाओं के नाम पर आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। ये वेबसाइट्स देखने में बिल्कुल असली जैसी लगती हैं, जिससे लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं।

भुगतान करने के बाद ठग या तो नकली टिकट/बुकिंग रसीद भेज देते हैं या फिर संपर्क पूरी तरह से बंद कर देते हैं। इससे श्रद्धालुओं को न सिर्फ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, बल्कि यात्रा के दौरान गंभीर परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन बुकिंग करते समय पूरी सावधानी बरतें और केवल अधिकृत व विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।

सावधानी ही बचाव: ऐसे रहें सुरक्षित

  • किसी भी वेबसाइट पर भुगतान करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरूर करें
  • सोशल मीडिया या अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सत्यापन करें
  • हेलीकॉप्टर, होटल, टैक्सी या टूर पैकेज की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट या भरोसेमंद एजेंसी से ही करें
  • बेहद सस्ते ऑफर या तत्काल बुकिंग के दबाव से सतर्क रहें
  • किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP या बैंकिंग जानकारी साझा न करें

[also_read ids="5623" title="ये भी पढ़ें"]

यहां करें शिकायत, मिलेगी मदद

यदि कोई व्यक्ति इस तरह की साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल रतलाम से संपर्क करे। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकता है या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकता है। रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि ऐसे साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

[also_read ids="5618,5617" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 01 May 2026 10:01:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
मंगल वाले घर में अमंगल ! सब घर में ढूंढते रहे… नन्हीं काव्या पानी की टंकी में बेसुध मिली, अस्पतालों के चक्कर भी नहीं लौटा सके जान https://acntimes.com/ratlam-kavya-tragic-drowning-child-emotional-story https://acntimes.com/ratlam-kavya-tragic-drowning-child-emotional-story एसीएन टाइम्स @ रतलाम । तीन दिन पहले जिस घर में शादी की रौनक थी और मंगल गीत गूंज रहे थे, वहीं गुरुवार को सन्नाटा था। 2 साल की नन्हीं काव्या, जो कुछ देर पहले तक खेलते-खेलते घर में दौड़ रही थी, चिड़िया सी चहक रही थी, सब की नजरों से ओझल हो चुकी थी। परिजन काव्या... काव्या... कह कर आवाज लगाते रहे, पूरे घर में ढूंढते रले लेकिन वह पानी की टंकी में बेसुध मिली। इसके बाद शुरू हुई एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल की दौड़ लेकिन हर जगह से मायूसी ही मिली, क्योंकि मासूम की आवाज हमेशा के लिए खामोश हो चुकी थी।

यह अमंगल हुआ मप्र में रतलाम शहर की मिड टाउन कॉलोनी निवासी रोहन सबरवाल के घर में। यहां 28 अप्रैल को ही तो रोहन के भाई जुगल की शादी का रिसेप्शन हुआ था...

घर में मेहमानों के हंसी-ठहाके गूंज रहे थे, नाच-गाना, रोशनी… सब कुछ खुशी का इज़हार कर रहा था...,

...लेकिन, गुरुवार की सुबह हुआ एक अमंगल इस परिवार की सारी खुशियां छीन ले गया।

सुबह के करीब 11:30 बज रहे थे, सबरवाल की 2 वर्षीय इकलौती बेटी काव्या घर में खेल रही थी। छोटी-सी, चंचल- जैसे हर रोज रहती थी। वह अचानक कहीं खो गई, कहीं नजर नहीं आई..., उसकी आवाज भी नहीं सुनाई दी...
पहले लगा कि- यहीं कहीं किसी कमरे में, किसी कोने में होगी... लेकिन जब आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो घर वालों की बेचैन हो उठे।

दो मंजिले घर में ऊपर-नीचे हर जगह तलाश हुई। हर दरवाजा खोला गया, हर कोना देखा गया।
काव्या… काव्या…” की आवाजें पहले से ज्यादा तेज हो गईं, लेकिन इस बार भी कोई जवाब नहीं मिला।

फिर एक पल ऐसा आया, जिसने सब कुछ बदल कर रख दिया।

चाचा जुगल सबरवाल की नजर पोर्च में बनी पानी की टंकी पर पड़ी। उन्होंने जैसे ही अंदर झांका तो होश फाख़्ता हो गए, काव्या वहीं थी… बेसुध।

सब बदहवास हो चुके थे और वक्त भागने लगा।

परिजन नन्हीं परी को गोद में उठाकर दौड़ पड़े..

पहले नेहरू स्टेडियम के सामने निजी अस्पताल पहुंचे, उसके बाद जिला अस्पताल, और फिर एमसीएच

डॉ. प्रतीक आर्य ने बिटिया की नब्ज़ टटोली, धड़कन जांची लेकिन वे सिर्फ इतना ही कह सके- अब ये नहीं रही।

परिवार को डॉक्टर की बात पर यकीन नहीं हुआ...

इसलिए, ने उसे दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन... हर जगह एक ही जवाब मिला, कि- बहुत देर हो गई।

करीब 1:30 बजे, परिजन घर लौटे, काव्या उनकी गोद में ही थी लेकिन बेजान, और हमेशा के लिए चुप।

सूचना मिली तो स्टेशन रोड थाने से पुलिस भी घटनास्थल पहुंची, मुआयना भी किया और परिजन से घटना की जानकारी भी ली।

प्राथमिक तौर पर यही सामने आया कि बच्ची खेलते-खेलते टंकी में गिर गई, परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, उन्होंने यह पुलिस को भी लिखकर दे दिया।

]]>
Thu, 30 Apr 2026 20:23:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष यथावत, 31 सदस्यीय कार्यकारिणी में 10 महासचिव और 10 सचिव शामिल https://acntimes.com/ratlam-shahar-congress-jila-karyakarini-ghoshit https://acntimes.com/ratlam-shahar-congress-jila-karyakarini-ghoshit एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद जारी इस सूची में कुल 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अध्यक्ष पद पर मौजूदा अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा को ही रिपीट किया गया है।

[follow_us]

प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी सूची में 1 संगठन महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 10-10 महामंत्री और सचिव, 1 प्रवक्ता तथा 1 सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसमें पार्षद कमरुद्दीन कचवाय संगठन महामंत्री जबकि एडवोकेट चंद्रमोहन मेहता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

ये बने पदाधिकारी

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रजनीकांत व्यास, यास्मीन शेरानी, अमरसिंह शेखावत, रामचंद्र धाकड़, नासिर कुरैशी और विजय उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। महासचिव पद पर डॉ. मुस्तफा महूवाला, बसंत पण्ड्या, हसमतुल्ला शेख, हितेश पेमल, गणेश यादव, अनिल भटनागर, सोनू व्यास, सलीम बागवान, रमेश पोरवाल और हरविंदर सिंह नंदरा को शामिल किया गया है।

[also_read ids="5619" title="ये भी पढ़ें"]

इसी तरह सचिव पद पर रवि वर्मा, ईश्वरसिंह गामड़, आशिफ अली अस्सू, मंजुबाला, इक्का बेलूत, देवेंद्र गुर्जर सरदाना, राधा प्रजापति, पवन सुयल, दिलीप कौशल चाकी, शाकिर अंसारी की नियुक्ति की गई है। वहीं सुजीत उपाध्याय को प्रवक्ता बनाया गया है। बता दें कि उपाध्याय को जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने भी अपनी टीम में प्रवक्ता बनाया है।रोहित मीणा सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।

[also_read ids="5592" title="ये भी पढ़ें"]

15 विशेष आमंत्रित सदस्य भी

रतलाम शहर कांग्रेस में 17 विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। इनमें पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, पूर्व शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा, राकेश झालानी, महेंद्र कटारिया, पूर्व उप महापौर सतीश पुरोहित, मुबारिक खान, जोएब आरिफ, केसरबाई, चंद्रप्रकाश पुरोहित, नरेंद्र जोशी, श्रीनिवास जाधव, शैलेंद्र सिंह अठाना, धर्मेंद्र मंडवारिया, साबिर भाई, देवचंद सांकला और भंवरसिंह चौहान शामिल हैं।

[also_read ids="5617" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 30 Apr 2026 18:26:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
RDA में भी ‘भैया जी’ का भरोसा ! मनोहर पोरवाल अध्यक्ष, गोविंद काकानी और प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष बने, समिति में दो महिलाओं को जगह, अन्य समाजों को भी साधा https://acntimes.com/ratlam-rda-appointments-manohar-porwal-chairman-kakani-soni-vice-chairman https://acntimes.com/ratlam-rda-appointments-manohar-porwal-chairman-kakani-soni-vice-chairman एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को व्यक्त किया आभार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) में पदाधिकारियों की नियुक्तियों के साथ ही एक बार फिरभैया जीफैक्टर साफ नजर आया। भाजपा नेता मनोहर पोरवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गोविंद काकानी और प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पांच सदस्यीय समिति में दो महिलाओं को शामिल करनारी शक्ति अभिनंदनपर भी फोकस किया गया है।

[follow_us]

मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बुधवार को रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) में नियुक्तियों को लेकर आदेश जारी कर दिया। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। यह आदेश मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा-40 के तहत जारी किया गया है, जो स्पष्ट रूप से बताता है कि यह एक नीतिगत और रणनीतिक निर्णय है।

अध्यक्ष पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे मनोहर पोरवाल बाजी मारने में सफल हुए। पोरवाल कैबिनेट मंत्री और रतलाम शहर विधायक चतन्य काश्यप के पसंदीदा हैं। आरडीए में पदाधिकारियों की नियुक्तियां करते समय जातिगत समीकरणों को भी ध्यान में रखा गया है। इसमें माहेश्वरी समाज से समाजसेवी गोविंद काकानी तथा स्वर्णकार समाज से प्रवीण सोनी को लिया गया है। इनमें से काकानी का नाम संघ परिवार से भी आगे बढ़ाया गया था जबकि सोनी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के करीबी माने जाते हैं। 

[also_read ids="5614" title="ये भी पढ़ें"]

हर वर्ग को साधने का प्रयास

इनके अलावा सदस्यों के रूप में राजेंद्र सिंह गोयल को लेकर राजपूत समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं धीरज व्यास को लेकर ब्राह्मण समाज को साधने का प्रयास किया गया है। ब्राह्मण समाज से ही राखी व्यास भी हैं लेकिन उन्हें नारी शक्ति अभिनंदन मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बनाया रहा है। इसी तरह किरण महावर को भी नारी शक्ति अभिनंदन मिशन का हिस्सा माना जा रहा है। शासन ने उन्हें सदस्य बनाकर आरक्षित वर्ग को भी साधने का प्रयास किया है। राजेंद्र मौर्य को भी सदस्य के रूप में आरडीए की कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

सीएम मोहन यादव और मंत्री चेतन्य काश्यप का आभार जताया

नियुक्तियों की सूचना मिलते ही रतलाम भाजपा में हर्ष की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त अध्यक्ष पोरवाल ने भोपाल में एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। पोरवाल का मंत्री काश्यप और नीता काश्यप ने अपने भोपाल स्थित निवास पर स्वागत किया। इधर, रतलाम में विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर नवनियुक्त आरडीए उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी।

जश्न में ये रहे शामिल

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, भावना गुर्जर, विवेक शर्मा, आकाश खड़के, निखिल बोरीवाल, नगर निगम के नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, एमआईसी सदस्य रामू डाबी, महेश अग्रवाल, नितिन लोढ़ा, पार्षद योगेश पापटवाल, सुरेश पापटवाल, विपीन पोरवाल, मुबारिक शैरानी, डॉ. इमरान हुसैन, संदीप मौर्य, राजेन्द्र सोलंकी, संजय पांडेय, विपीन श्रीमाल आदि मौजूद रहे।

[also_read ids="5618,5617" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 29 Apr 2026 22:23:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये हैं रतलाम के ‘सुपर कॉप’ ! एसपी अमित कुमार शुरू किया 'एप्रिसिएशन' कल्चर, उत्कृष्ट कार्य के लिए 9 पुलिसकर्मी सम्मानित https://acntimes.com/ratlam-police-performance-reward-model-sp-amit-kumar https://acntimes.com/ratlam-police-performance-reward-model-sp-amit-kumar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस की कार्यप्रणाली को केवल अनुशासन और डंडे तक सीमित न रखते हुए, रतलाम SP अमित कुमार ने प्रेरणादायी पहल की शुरुआत की है। अब रतलाम जिले में हर हफ्ते न केवल अपराधों की समीक्षा होगी, बल्कि "सराहनीय कार्य" करने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। एस एप्रिसिएसन कल्चर से पुलिसकर्मी प्रोत्साहित हैं।

पुलिस विभाग द्वारा एसपी कार्यालय में एक एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गाय। इसमें जिले के 09 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। अक्सर पुलिस बल कठिन परिस्थितियों में काम करता है। अतः SP अमित कुमार का मानना है कि यदि अच्छे कार्य को पहचाना जाए और रिवॉर्ड दिया जाए, तो इससे पूरे बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा (Positive Competition) पैदा होती है। इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी ने भी जवानों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ जनसेवा करने की सीख दी।

ये हैं रतलाम के 'सुपर कॉप्स'

प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, स्टेशन रोड थाना

(क्षेत्र में शांति बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य किया)

चोरी का पर्दाफाश

आरक्षक हेमंत यादव, माणकचौक थाना

(आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में माहिर)

यातायात के अनुशासक

प्रधान आरक्षक गोपाल अटोलिया, यातायात थाना

(शहर की सड़कों पर सुगम प्रबंधन में दक्ष)

जनसुनवाई के चैंपियन

आरक्षक सुरेंद्र सिंह, शहर थाना जावरा

(CM हेल्पलाइन और शिकायतों का त्वरित व संतोषजनक निराकरण किया)

प्रशासनिक दक्षता

आरक्षक चंदरसिंह मार्को (माणकचौक थाना)

(जिलाबदर जैसी जटिल फाइलों को सटीक तैयार करने में महारत)

रिकॉर्ड के जादूगर

आरक्षक सुनील राठौर, डीडी नगर थाना

(सूचनाओं के आदान-प्रदान और रिकॉर्ड संधारण में उत्कृष्ट)

नशामुक्ति के योद्धा

आरक्षक बालकृष्ण पाटीदार, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना

(MD ड्रग्स फैक्ट्री के भंडाफोड़ में साहसिक भूमिका निभाई)

संकटमोचक

आरक्षक प्रीतम लोहार, ताल थाना

(2 महीने से लापता बालक को कानपुर-UP से सुरक्षित लाने वाले)

हथियार तस्करों पर काल

आरक्षक शोभाराम शर्मा, ढोढर पुलिस चौकी

(अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ 02 आरोपियों को दबोचा)

SP का बड़ा संदेश

"पुलिसिंग केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि बेहतर समाज का निर्माण करना है। जब हमारे जवानों के काम को सम्मान मिलता है, तो उनका मनोबल दोगुना हो जाता है। यह साप्ताहिक सम्मान समारोह अब रतलाम पुलिस की नई पहचान बनेगा।"

अमित कुमार (IPS), SP रतलाम

]]>
Wed, 29 Apr 2026 20:21:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
रिश्तेदार की ऐसी करतूत ! शादी में गया परिवार, सूना घर बना निशाना, सैलाना पुलिस ने 24 घंटे में खोला 5 लाख की चोरी का राज https://acntimes.com/sailana-police-solve-wedding-house-theft-ratlam https://acntimes.com/sailana-police-solve-wedding-house-theft-ratlam सूने घर और रिश्तेदार के बैग को बनाया निशाना, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के सैलाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान सूने घर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है।

[follow_us]

घटना का खुलासा मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूप में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी अमित कुमार ने किया। उन्होंने बताया फरियादी निर्मल पाटीदार, निवासी ग्राम बोदिना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 26 अप्रैल 2026 को उनके भतीजे के विवाह कार्यक्रम के दौरान पूरा परिवार घर से बाहर था। रात करीब 10 बजे लौटने पर घर के दरवाजे का नकूचा टूटा मिला और अलमारी से चांदी के आभूषण एवं नकदी गायब थे। इसी दौरान पास में दूल्हे के रिश्तेदार के बैग से भी सोने का हार और नगदी चोरी होना सामने आया। मामले में थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 141/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही सुजल पिता मुकेश पाटीदार (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम पंचेवा थाना पिपलौदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी फरियादी का रिश्तेदार ही है।

पवन चक्की के पास टीन शेड से मिले आभूषण

आरोपी की निशानदेही पर ग्राम पंचेवा के पवन चक्की क्षेत्र स्थित एक टीन शेड से चोरी गया सोने का हार और चांदी के आभूषण बरामद किए गए। वहीं नगदी आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल (MP-43-ZF-9551) की टंकी के नीचे डिक्की में छिपाकर रखी थी, जिसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने कुल ₹5 लाख मूल्य के आभूषण, ₹21,000 नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

[also_read ids="5599,5614" title="ये भी पढ़ें"]

यह हुआ बरामद

  • सोने का हार (लगभग ढाई तोला) - करीब ₹3,00,000
  • चांदी का कंदोरा (84 ग्राम)
  • चांदी की पायजेब (148 ग्राम)
  • चांदी की पायजेब (54 ग्राम)
  • ₹21,000 नकद
  • मोटरसाइकिल MP-43-ZF-9551

इनकी भूमिका सराहनीय रही

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, सहायक उपनिरीक्षक शंकरसिंह शक्तावत, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[also_read ids="5608,5611" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 28 Apr 2026 15:24:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
काली कार बनी 'काल' ! ‘भारत सरकार’ की कार ने 65 वर्षीय वकील को टक्कर मारी, घसीटते हुए मौत के मुंह में ले गई https://acntimes.com/ratlam-black-car-lawyer-hit-and-dragged-death https://acntimes.com/ratlam-black-car-lawyer-hit-and-dragged-death एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर को महाराजा सज्जन सिंह चौराहे पर सीएसपी कार्यालय के सामने काल बन कर आई एक काली कार ने एक 65 वर्षीय वकील की जान ले ली। अनियंत्रित कार ने सिर्फ वकील को रौंदा बल्कि उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए भी ले गई। दुर्घटना में घायल वकील की मौत हो गई। भारत सरकार की प्लेट लगी यह कर रेलवे की एक महिला अधिकारी की बताई जा रही है और इसे चलाकर टक्कर मारने वाले ड्राइवर का नाम सलमान बताया जा रहा है।

[follow_us]

हादसा सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। 65 वर्षीय वकील हनुमान प्रसाद पिता भवानीलाल अग्रवाल एक्टिवा से स्टेशन रोड की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आई काली कार क्रमांक DL 4CAE 9774 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बावजूद ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और अग्रवाल को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया और फिर फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही वकील और सीएसपी भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायल अग्रवाल को जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

वकीलों ने जताया आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग की

कार की टक्कर से वृद्ध वकील की मौत से नाराज रतलाम अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अन्य वकील रात करीब 10.30 बजे स्टेशन रोड थाने पहुंच गए। उन्होंने वहां नाराजगी जताई और आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मामले में स्टेसन रोड थाने पर फरियादी अभिषेक पिता बलवंत गौतम (28) निवासी जावरा रोड, आंबेडकर नगर, रतलाम की शिकायत पर बीएनएस की धारा 106(1) एवं भादंवि की धारा 304ए के अंतर्गत अज्ञात चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

रेलवे अधिकारी अवकाश पर, चाबी ड्राइवर के पास

जिस कार की टक्कर से वकील की मौत हुई है वह रतलाम रेल मंडल की एक महिला अधिकारी के पति की है। यह दिल्ली पासिंग होकर 2007 मॉडल की कार है और अभी तक एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर ही दर्ज है। बताया जा रहा है कि इस कार को करीब 6 महीने पहले ही मुंबई से रतलाम लाया गया था। यह रेलवे अधिकारी के बंगले के गैरेज में ही खड़ी रहती है। रेलवे अधिकारी इन दिनों अवकाश पर होने से मुख्यालय से बाहर हैं। उनके द्वारा साफ-सफाई के लिए कार की चाबी सलमान नामक एक ड्राइवर को दे रखी है।

पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में कार को जब्त कर चालक सलमान को पूछताछ में लिया गया है। उसके अनुसार कार ऑटोमैटिक है। सफाई के बाद वह कार चलाने के लिए लेकर निकला था। तभी हादसा हो गया।

[also_read ids="5611" title="ये भी पढ़ें"]

अभिभाषक का हुआ अंतिम संस्कार

जानकारी के असार अभिभाषक अग्रवाल पत्नी को क्लीनिक पर दिखाने के बाद जांच रिपोर्ट लेने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। उनके दो बेटे हैं, जो पुणे में कार्यरत हैं। दिवंगत अग्रवाल की शवयात्रा मंगलवार सुबह झालानी कॉलोनी स्थित उनके निवास से से निकाली गई। शवयात्रा भक्तन की बावड़ी श्मशान घाट पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। अग्रवाल के दो बेटे हैं। अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में एडवोकेट सहित शहरवासी मौजूद रहे।

[also_read ids="5608" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 28 Apr 2026 14:48:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
ऐसे उतरा बड़ा बोझ ! एक गलती, 33 साल का मन बोझ, लेकिन अंतरात्मा के आगे झुक ही गया इंसान https://acntimes.com/ratlam-honesty-story-man-returns-money-after-33-years-emotional https://acntimes.com/ratlam-honesty-story-man-returns-money-after-33-years-emotional 1993 में मिली रकम रख ली थी, 33 साल बाद मालिक को ढूंढकर लौटाई—पश्चाताप ने दिलाया असली सुकून

एसीएन टाइम्स @ रतलाम

हर इंसान की जिंदगी में एक सच ऐसा होता है, जिससे वह भागता तो है…
लेकिन बच नहीं पाता।

रतलाम में एक शख्स ने 33 साल तक उस सच को अपने भीतर जिया और जब आखिरकार उसने उसका सामना किया, तो सिर्फ पैसे नहीं लौटे…
एक बोझ उतरा, एक आत्मा को शांति मिली।

यह कहानी है साकिर हुसैन मंसूरी की, जो आज जिला पंचायत रतलाम में सहायक सांख्यिकी अधिकारी हैं, लेकिन 33 साल पहले उन्होंने एक ऐसा निर्णय लिया था, जिसकी गूंज उन्हें जीवनभर सुनाई देती रही।

वर्ष 1993… रात करीब 10 बजे… रतलाम से जावरा का रास्ता।
अंधेरे में एक बैग मिला।
खोला तो उसमें करीब 8000 रुपये नकद, बिलबुक और कुछ जरूरी कागजात थे।

यहीं से शुरू हुई एक छोटी-सी गलती…
जिसने वक्त के साथ एक बड़ी चुप्पी का रूप ले लिया।

मंसूरी बताते हैं कि उस समय उन्होंने कागजात नष्ट कर दिए और पैसे अपने एक मित्र के साथ आधे-आधे बांट लिए।
उस पल शायद यह एक सामान्य फैसला लगा…
लेकिन वही फैसला धीरे-धीरे अंदर की आवाज़ बन गया।

साल गुजरते गए… जिंदगी आगे बढ़ती रही…
लेकिन एक सवाल बार-बार लौटता रहा-
यह पैसा आखिर किसका था?”

और हर बार उस सवाल के साथ एक अधूरापन भी।

आखिरकार, 33 साल बाद मंसूरी ने उस आवाज़ को अनसुना करना बंद कर दिया।
उन्होंने उस अंजान व्यक्ति को ढूंढने की ठानी, जिसकी अमानत उनके पास थी।

यह तलाश आसान नहीं थी…
लेकिन शायद सच्चाई की अपनी जिद होती है।

लंबे प्रयासों के बाद आखिरकार उस बैग के असली मालिक का पता चल गया-
साईं दीप मेडिकल एजेंसी के श्री बालकृष्ण जी।
संयोग देखिए… वे उनके कॉलेज के मित्र ही निकले।

इस बीच, उस समय उनके साथ रहे मित्र का निधन हो चुका था।
ऐसे में मंसूरी ने सिर्फ अपना नहीं, बल्कि अपने दिवंगत मित्र का हिस्सा भी जोड़कर पूरी राशि लौटाने का निर्णय लिया।

जब उन्होंने यह रकम वापस सौंपी, तो सिर्फ पैसे नहीं लौटाए…
उन्होंने 33 साल का एक अधूरा अध्याय पूरा किया।

विनम्रता के साथ क्षमा मांगते हुए उन्होंने कहा-
गलती इंसान से ही होती है, लेकिन अंतर्मन उसे कभी माफ नहीं करता।
सुकून तब मिलता है, जब हम हिम्मत करके उसे सुधारते हैं।”

यह सिर्फ 8000 रुपये लौटाने की कहानी नहीं है।
यह उस अदृश्य बोझ की कहानी है, जिसे हम अपने भीतर ढोते रहते हैं…
और उस पल की, जब हम उसे उतारने का साहस जुटाते हैं।

]]>
Mon, 27 Apr 2026 21:55:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रभारी बने अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी जिला प्रभारी नियुक्त, जल्द गठित होंगी संभाग, जिला और नगर इकाइयां https://acntimes.com/ratlam-mp-parashuram-kalyan-board-appointments-anurag-lokhande-ajay-tiwari https://acntimes.com/ratlam-mp-parashuram-kalyan-board-appointments-anurag-lokhande-ajay-tiwari एडवोकेट राकेश शर्मा को जिला विधिक प्रभारी और पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला को जिला प्रचार प्रमुख का दायित्व

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासन द्वारा गठित मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उज्जैन संभाग का प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर अब अजय तिवारी बोर्ड के जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। तिवारी जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का ऐलान करेंगे।

यह जानकारी मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे ने सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा भगवान श्री परशुराम जी पर महानाट्य का मंचन किया गया था। इसमें बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने नई नियुक्तियों को लेकर चर्चा की थी। पं. राजोरिया ने उन्हें (लोखंडे) उज्जैन संभाग का प्रभारी तथा डॉ. राजेश शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इससे रिक्त हुए रतलाम जिला प्रभारी के पद पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी अजय तिवारी को नियुक्त किया गया है।

लोखंडे ने बताया जिला प्रचार प्रमुख पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला की जिम्मेदारी को निरंतर रखा गया है। इसके साथ ही विधिक प्रभारी का दायित्व रतलाम अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा को दिया गया है। बोर्ड में कलेक्टर के पूर्व कार्यालय अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय को भी जोड़ा गया है। संभाग, जिला और नगर की नई टीमों का गठन भी जल्द किया जाएगा।

बाजीराव पेशवा को लेकर व्याख्यान 28 अप्रैल को

संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे ने मप्र शासन द्वारा परशुराम कल्याण बोर्ड के गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड ब्राह्मणों के हित के लिए तो काम करेगा ही, समस्त सनातन समाज की बेहतरी के लिए तत्पर रहेगा। लोखंडे ने बताया कि ब्राह्मण समाज के पुरोधाओं ने सिर्फ अपने समाज के लिए नहीं, बल्कि सभी की भलाई के लिए कार्य किया है। लोखंडे के अनुसार परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा 28 अप्रैल 2026 को शाम 7.30 बजे सर्किट हाउस में श्रीमंत बाजीराव पेशवा की पुण्यतिथि पर एक व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य वक्ता वेदों के अनुवादक और साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला होंगे।

[also_read ids="5611,5608" title="ये भी पढ़ें"]

परशुराम के फरसे के लेकर करेंगे बात

एक प्रश्न के जवाब में लोखंडे ने कहा कि नगर निगम द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के अस्त्र फरसे की स्थापना को लेकर निर्णय लिया गया था। इसे जल्द से जल्द लगाया स्थापित किया जाना चाहिए। इस बारे में महापौर और निगम आयुक्त से चर्चा की जाएगी। पत्रकार वार्ता नवनियुक्ति जिला प्रभारी अजय तिवारी ने अपनी प्राथमिकता भी बताई। इस दौरान जिला सचिव लगन शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, विधिक प्रभारी राकेश शर्मा, नगर सचिव चेतन्य शर्मा, प्रभाकांत उपाध्याय, राजेश व्यास उपस्थित रहे।

[also_read ids="5610,5605" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 27 Apr 2026 20:07:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
धराड़ हिंसा मामला ! ‘शेरू चाचा’ को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज कर दी जमानत याचिका https://acntimes.com/dharad-violence-case-sheru-chacha-anticipatory-bail-rejected https://acntimes.com/dharad-violence-case-sheru-chacha-anticipatory-bail-rejected एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के धराड़ में शादी समारोह के दौरान भड़की हिंसा के मुख्य आरोपियों में शामिल ‘शेरू चाचा’ को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गंभीर धाराओं वाले इस केस में उम्र और बीमारी का तर्क भी काम नहीं आया। अदालत ने साफ कहा, अपराध की गंभीरता के आगे राहत नहीं दी जा सकती।

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार के अनुसार 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 11.20 बजे ग्राम धराड़ में एजाज खान के यहां शादी के दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। फरियादी कबीर बाघेला अपने साथियों राहुल पंवार, देवसिंह चावड़ा, अंकित पाटीदार, धर्मेन्द्र सिसौदिया, अर्जुन टांक के साथ मौजूद था। तभी इंदौर से आए फरदीन और जीशन ने चाकू से हमला कर दिया। उनके 15 से 20 साथियों ने पथराव कर मारपीट की। हमले में आदित्य वर्मा और रूपसिंह चंद्रावत को चाकू लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पथराव में अशोक पाटीदार, त्रिलोक प्रजापत और बादल राणा भी घायल हुए।

घटना के बाद से फरार है बुजुर्ग शेरू चाचा

मामले में शेरू चाचा, साहिद शेख, गुड्डू शेख, आर्यन खान, आशिफ, रेहान, इद्रीश, जावेद, अबरार, सिकंदर, वसीम और इमरान खान सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। कबीर बाघेला की शिकायत पर थाना बिलपांक में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ और अधिकतर आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो गई, लेकिन शेरू चाचा घटना के बाद से फरार बताया गया।

[also_read ids="5608" title="ये भी पढ़ें"]

जमानत के लिए दिया उम्र और बीमारी का तर्क

इसी बीच शेरू चाचा ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर कर 71 वर्ष की उम्र, शुगर, ब्लड प्रेशर और गंभीर हृदय रोग का हवाला दिया। हालांकि, सप्तम अपर सत्र न्यायालय राजेश नामदेव ने केस की गंभीरता को देखते हुए स्पष्ट किया कि इस स्तर के अपराध में राहत नहीं दी जा सकती और अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया।

[also_read ids="5603" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 27 Apr 2026 19:20:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
सावधान ! आप ऐसी LINK पर न करें Like वरना खाली हो जाएगा बैंक एकाउंट, रतलाम पुलिस ने ऐसी ही ठगी का किया है पर्दाफाश https://acntimes.com/ratlam-cyber-police-exposed-task-fraud-gang https://acntimes.com/ratlam-cyber-police-exposed-task-fraud-gang 'लाइक' के लालच में लूटाने वालों को पुलिस ने पहुंचाया हवालात, फरार आरोपी की तलाश जारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आपके व्हाट्सएप पर भी "घर बैठे लाखों कमाएं" या "प्रोडक्ट लाइक करो और पैसा पाओ" जैसा कोई लिंक आया है, तो संभल जाइए ! यह आपके बैंक अकाउंट को 'निल बटे सन्नाटा' करने का नया जाल है। रतलाम पुलिस ने इसी जाल को बुनने वाले ग्वालियर के दो शातिर ठगों को दबोचकर एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

[follow_us]

पुलिस के अनुसार इस ठगी का शिकार बनी एक महिला को व्हाट्सएप पर एक 'लुभावना' लिंक मिला था। मामला “Promotion Pioneers-1” नामक एक फर्जी एप का था। ठगों ने पहले छोटे-छोटे टास्क दिए और उन पर कमीशन देकर महिला का भरोसा जीत लिया। जब महिला को लगा कि यहाँ तो 'पैसों की बारिश' हो रही है, तब असली खेल शुरू हुआ। ठगों ने अलग-अलग क्यूआर कोड भेजकर फरियादिया से किस्तों में कुल ₹1,24,100/- जमा करवा लिए। जब बारी पैसा वापस लेने की आई, तो ठगों ने बहानों की झड़ी लगा दी और आखिर में संपर्क काट दिया।

पुलिस ने की 'सर्जिकल स्ट्राइक', ग्वालियर पहुंची

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में साइबर सेल और थाना माणकचौक की टीम ने डिजिटल ट्रेल का ऐसा पीछा किया कि ठग ग्वालियर के करहिया और डबरा तक जा छिपे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शंस की कड़ियों को जोड़ते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राकेश मेहरा, जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक रवींद्र शुक्ला, हिम्मत सिंह, आरक्षक मोरसिंह और राहुल पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल, तीसरा आरोपी रिंकेश (ग्वालियर) फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों का कच्चा चिट्ठा

  • करन कुशवाह (ग्वालियर) : इसने अपना बैंक खाता कमीशन के लालच में ठगों को 'म्यूल अकाउंट' के रूप में इस्तेमाल करने के लिए दिया था।
  • दीपू कुशवाह (डबरा) : यह वह मास्टरमाइंड है जिसने करन को लालच देकर उसका अकाउंट खुलवाया और ठगी की रकम को चैनलाइज किया।

'म्यूल अकाउंट' का ऐसा खेल

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये गिरोह कमीशन का लालच देकर भोले-भाले या पैसों के लालची लोगों के नाम पर बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) खुलवाते हैं। सारा पैसा इन्हीं खातों में मंगाया जाता है ताकि पुलिस असली सरगना तक न पहुँच सके। लेकिन रतलाम पुलिस की पैनी नजर से ये डिजिटल चोर बच नहीं सके।

[also_read ids="5591,4945" title="ये भी पढ़ें"]

रतलाम पुलिस और एसीएन टाइम्स अपील

अनजान लिंक पर क्लिक न करें : घर बैठे पैसा कमाना इतना आसान नहीं है।

क्यूआर कोड मतलब 'पैसे देना' : किसी से पैसा लेने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं होती, यह सिर्फ पैसा भेजने के लिए होता है।

तुरंत सूचना दें : अगर आपके साथ ठगी हो, तो बिना देर किए 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

[also_read ids="5585,5581" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 26 Apr 2026 20:56:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
चार गुना भूमि अधिग्रहण मुआवजा देने के निर्णय से किसानों में हर्ष, मुख्यमंत्री की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का किया अभिनंदन https://acntimes.com/land-acquisition-compensation-farmers-cm-mohan-yadav-chaitanya-kashyap-felicitations https://acntimes.com/land-acquisition-compensation-farmers-cm-mohan-yadav-chaitanya-kashyap-felicitations एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों की भूमि के अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के किसानों में हर्ष की लहर है। इस निर्णय से हर्षित किसानों की ओर से रविवार को मुख्यमंत्री की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया गया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल ने मुआवजे के निर्णय पर सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। कैबिनेट मंत्री काश्यप ने इस दौरान कहा कि किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकसित भारत 2047 की जो संकल्पना की है किसानों की उन्नति से उसे पूर्ण करने में बहुत मदद मिलेगी। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, राहुल सिंह, हंसराज छाबड़ा, दिग्विजयसिंह लुनेरा, कृष्णा शर्मा, राजु गामड़ आदि मौजूद रहे।

]]>
Sun, 26 Apr 2026 17:51:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
मेल&मिलाप : भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात, संगठन विस्तार पर दिया जोर https://acntimes.com/vipalav-jai--bjym-general-secretary-meeting-top-leaders-mp https://acntimes.com/vipalav-jai--bjym-general-secretary-meeting-top-leaders-mp एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने भोपाल और उज्जैन में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सक्रियता की सराहना की।

विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वी.डी. शर्मा से भेंट की। सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। नेताओं ने उन्हें युवाओं के बीच संगठन को और प्रभावी बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं विप्लव जैन ने आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए कार्य करते हुए नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

[also_read ids="5602" title="ये भी पढ़ें"]

लगातार दौरे, कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद से ही विप्लव जैन प्रदेशभर में सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे लगातार विभिन्न शहरों का दौरा कर संगठनात्मक बैठकों में भाग ले रहे हैं और युवा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनके दौरों के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। संगठन द्वारा दावा किया जा रहा है कि जैन की सक्रियता से भाजयुमो को प्रदेश में नई गति मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

[also_read ids="5598" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 26 Apr 2026 16:09:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
Fire Safety बूस्ट ! 2.97 करोड़ रुपए से बनेगा अत्याधुनिक फायर स्टेशन, मंत्री काश्यप बोले& यह बदलते रतलाम की नई पहचान https://acntimes.com/ratlam-modern-fire-station-bhumi-pujan-chetanya-kashyap https://acntimes.com/ratlam-modern-fire-station-bhumi-pujan-chetanya-kashyap पलसोड़ा में 1 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा फायर स्टेशन, 10 फायर वाहनों की सुविधा; आसपास के क्षेत्रों को भी मिलेगा सीधा लाभ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के बीच अब अग्निशमन सेवाओं को भी आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्राम पलसोड़ा में अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में किया गया। मंत्री काश्यप ने इसे “बदलते रतलाम की तस्वीर” बताते हुए शहर को महानगर की दिशा में बढ़ता कदम बताया।

[follow_us]

रतलाम में अग्नि सुरक्षा को नई मजबूती मिलने जा रही है। ग्राम पलसोड़ा में 2.97 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक फायर स्टेशन भवन का निर्माण होगा। मुख्य अतिथि काश्यप ने कहा कि रतलाम अब महानगर बनने की दहलीज पर है और ऐसे बुनियादी ढांचे शहर की नई पहचान बनेंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य ऐसा रतलाम बनाना है, जहां हर सुविधा उपलब्ध हो और बाहर से आने वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।

10 अग्निशमन वाहनों के लिए होगी आधुनिक पार्किंंग

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि करीब 2.97 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह फायर स्टेशन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा। इसके लिए शासन द्वारा ग्राम पलसोड़ा में 1 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। प्रस्तावित फायर स्टेशन में 10 अग्निशमन वाहनों के लिए आधुनिक पार्किंग, सुसज्जित कंट्रोल रूम, फायर कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कक्ष, पेवर ब्लॉक, सीसी एप्रोच रोड और ट्यूबवेल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

[also_read ids="5602" title="ये भी पढ़ें"]

आपातकालीन क्षमता बढ़ेगी

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि इस परियोजना से अग्निशमन सेवाओं की गुणवत्ता और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और मजबूत होगी। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि शहर में लंबे समय से आधुनिक फायर स्टेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और अब यह परियोजना नागरिकों के लिए राहत लेकर आएगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्य का शुभारंभ किया। संचालन एमआईसी सदस्य ने किया। आभार एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया ने माना।

]]>
Sun, 26 Apr 2026 15:28:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्मृति अनंत ! भाजपा विधायक मथुरालाल डामर ने पुत्र की स्मृति में श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम को भेंट किया पानी का टैंकर व ट्रैक्टर https://acntimes.com/ratlam-bjp-mla-tankers-tractors-donates https://acntimes.com/ratlam-bjp-mla-tankers-tractors-donates एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने अपने दिवंगत पुत्र जगदीश डामर की 5वीं पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर उन्होंने श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम (अमलेटा) में एक पेयजल टैंकर एवं एक ट्रैक्टर भेंट किया।

टैंकर एवं ट्रैक्टर प्राप्त होने पर आश्रम के आचार्य अवधूत श्री विश्वानंद बापजी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने 29 अप्रैल 2026 तक चलने वाली भागवत ज्ञान गंगा कथा में विधायक को महाआरती में पधारने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ता और नागरिकों को भी आयोजन में सम्मिलित होने के लिए कहा।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि धनन्नालाल डामर, अभिषेक डामर, ग्रामीण भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, पंचायतों के सरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

]]>
Sat, 25 Apr 2026 23:20:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
सैलाना डस्टबिन 'कांड' ! नगर परिषद के 'स्टोर' में कैद हैं 7000 डस्टबिन, विधायक का सवाल& जनता के हक पर ताला क्यों? https://acntimes.com/sailana-mla-kamleshwar-dodiyar-letter-collector-dustbin-distribution-delay https://acntimes.com/sailana-mla-kamleshwar-dodiyar-letter-collector-dustbin-distribution-delay डस्टबिन घोटाले को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कलेक्टर को लिखा स्मरण पत्र

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वच्छता के बड़े-बड़े दावों के बीच नगर परिषद सैलाना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल भारत आदिवासी पारटी (BAP) विधायक कमलेश्वर डोडियार ने उठाए हैं। आरोप है कि नगर में गीले एवं सूखे कचरे के पृथकीकरण के लिए खरीदे गए लगभग 7000 डस्टबिन आज भी गोदामों में पड़े धूल खा रहे हैं। नतीजतन शहर की सड़कों पर गंदगी का अंबार लगातार बढ़ता जा रहा है।

मामले में विधायक डोडियार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर मिशा सिंह को पत्र लिखकर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) और अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बेहतर प्रदर्शन के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं।

बैठकों में यह बात सामने आ चुकी है कि घर-घर कचरा संग्रहण के दौरान गीले और सूखे कचरे का पृथकीकरण सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। इसके चलते पूरी स्वच्छता व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले वितरित किए गए हरे-नीले डस्टबिन अब टूट-फूटकर बेकार हो चुके हैं, जिससे लोग मजबूरन कचरा खुले में फेंक रहे हैं।

[follow_us]

विधायक डोडियार ने अपने पत्र (क्रमांक 239/VIP/2026) में बताया कि नगर परिषद सैलाना ने काफी समय पहले लगभग 7000 डस्टबिन क्रय किए थे। अत्यंत खेद का विषय है कि महीनों बीत जाने के बाद भी इनका वितरण आम नागरिकों को नहीं किया गया। होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बड़े डस्टबिन देने के निर्देश भी दिए गए थे, इस पर अब तक अमल नहीं हो सका है। इससे पहले भी विधायक ने 5 फरवरी 2026 को पत्र लिखकर अवगत कराया था, लेकिन परिषद के जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

विधायक के निर्देश-पत्रों को किया नजरअंदाज

सबसे अहम बात यह है कि विधायक द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों और पत्रों को भी नगर परिषद ने नजरअंदाज किया। इस पर नाराजगी जताते हुए विधायक डोडियार ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि की बातों को ही अनसुना किया जा रहा है, तो आम जनता की समस्याओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि डस्टबिन खरीदे जाने के बावजूद उनका वितरण न होना प्रशासनिक लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है। इसका सीधा असर शहर की स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों पर भी पड़ रहा है।

[also_read ids="5601" title="ये भी पढ़ें"]

जिम्मेदार अधिकारी पर हो सख्त कार्रवाई

विधायक के अनुसार नगर परिषद सीएमओ मनोज शर्मा ने पूर्व में कहा था कि मार्च के प्रथम सप्ताह में नगर में हरे-नीले डस्टबिन का वितरण शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। विधायक ने पत्र में सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि डस्टबिन वितरण न होने के कारण सैलाना की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है, जो कभी भी बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

नगर परिषद अध्यक्ष ने भी किया था वादा

पत्र में बताया गया है कि नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने भी दावा किया था कि स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले सुनियोजित तैयारियां की जा रही हैं और डस्टबिन का वितरण शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए इसे “समझ का फेर” बताया था। इसके बावजूद अब तक जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही है। हालात यह संकेत दे रहे हैं कि नगर परिषद के जिम्मेदार पदाधिकारियों की उदासीनता के चलते न केवल विधायक के निर्देशों को नजरअंदाज किया गया, बल्कि शहर की स्वच्छता भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

[also_read ids="5409" title="ये भी पढ़ें"]

अब शुरू हुआ वितरण

नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि शनिवार सुबह से डस्टबिन का वितरण शुरू कर दिया गया है। शुरुआत वार्ड क्रमांक 11 से हुई। अध्यक्ष ने नागरिकों से अनुरोध किया कि हरी डस्टबिन में गीला कचरा (बची हुई सब्जियां आदि) तथा नीली रंग की डस्टबिन में सूखा कचरा (कागज व अन्य घरेलू कचरा) रखें और निर्धारित कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें।

]]>
Sat, 25 Apr 2026 19:32:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
रिश्वत नहीं दी तो झूठी रिपोर्ट ! वन स्टॉप सेंटर की अधिकारी नीता परिहार पर लगा गंभीर आरोप, कलेक्टर और एसपी से शिकायत https://acntimes.com/ratlam-one-stop-center-nita-parihar-allegation https://acntimes.com/ratlam-one-stop-center-nita-parihar-allegation दुष्कर्म केस में समझौते की फर्जी बात जोड़ने का आरोप, पीड़िता बोली 'मेरे बयान तोड़े-मरोड़े'

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना रोड क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने वन स्टॉप सेंटर की अधिकारी नीता परिहार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी अमित कुमार और कलेक्टर मिशा सिंह को शिकायत सौंपी है। इसमें कहा गया है कि वन स्टॉप सेंटर की एक अधिकारी ने मध्यस्थ के जरिए कथित रूप से रिश्वत मांगी गई और राशि नहीं देने पर झूठी रिपोर्ट तैयार कर दी गई।

पीड़िता के अनुसार, उसके पति का स्वर्गवास हो चुका है और उसने लोहार रोड निवासी हितेश पिता सुंदरलाल राठौड़ के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला महिला थाना में दर्ज कराया था। इस प्रकरण में वन स्टॉप सेंटर की ओर से भी कार्रवाई हुई, जिसकी जांच अधिकारी नीता परिहार द्वारा की गई।

पीड़िता का आरोप है कि जब आरोपी हितेश राठौड़ ने न्यायालय में जमानत आवेदन प्रस्तुत किया, तब दस्तावेजों के साथ वन स्टॉप सेंटर की एक रिपोर्ट भी लगाई गई। इस रिपोर्ट में दर्शाया गया कि पीड़िता आरोपी से समझौता करना चाहती है और अभिषेक नामक एक व्यक्ति से विवाह करना चाहती है। पीड़िता का कहना है कि उसने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। उसके मुताबिक रिश्वत नहीं देने के कारण उसके कथनों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जिससे प्रकरण कमजोर हो सके।

कैफे में रिश्वत मांगने का आरोप

शिकायत में उल्लेख है कि मध्यस्थ आशीष द्वारा शहर के एक कैफे में कथित रूप से रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़िता ने पैसे देने से इनकार किया, जिसके बाद विवादित रिपोर्ट तैयार किए जाने का आरोप लगाया गया है।

[also_read ids="5570" title="ये भी पढ़ें"]

अभिषेक ने भी दर्ज कराई आपत्ति

रिपोर्ट में जिन अभिषेक का नाम जोड़ा गया, उन्होंने भी एसपी को अलग से शिकायत देकर कहा है कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। उनके अनुसार, वे कभी वन स्टॉप सेंटर नहीं गए और कैफे में कथित रिश्वत मांग का उन्होंने विरोध किया था। रंजिश के चलते उनका नाम जोड़कर झूठी रिपोर्ट तैयार करने का आरोप उन्होंने लगाया है।

जांच और कार्रवाई की मांग

पीड़िता और अभिषेक, दोनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या रुख अपनाते हैं।

आरोप निराधार, हमारा काम सिर्फ काउंसलिंग का

मामले में नीता परिहार का कहना है कि महिला द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं वे निराधार हैं और मेरी छवि धूमिल करने के लिए ऐसे आरोप लगाए गए हैं। मेरे द्वारा किसी से किसी भी प्रकार की कोई राशि की मांग नहीं की गई है। परिहार के अनुसार हमारा काम पीड़िताओं को मदद करने का है। हमारे स्तर पर सिर्फ काउंसलिंग होती है। इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। 

[also_read ids="5409" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 25 Apr 2026 18:08:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में नरवाई जलाने वाले 114 किसानों पर भारी जुर्माना; अब तक 1.10 लाख वसूले, सैटेलाइट से रखी जा रही है पैनी नजर https://acntimes.com/ratlam-news-stubble-burning-penalty-satellite-monitoring https://acntimes.com/ratlam-news-stubble-burning-penalty-satellite-monitoring जिले में अब तक 296 घटनाएं दर्ज, सबसे ज्यादा आलोट और ग्रामीण क्षेत्रों में सुलग रही है आग

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में गेहूं की कटाई के बाद खेतों में नरवाई (फसल अवशेष) जलाने वाले किसानों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बार-बार समझाइश और आधुनिक मशीनों के प्रदर्शन के बावजूद कई किसान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे किसानों पर शासन के निर्देशानुसार अब तक कुल 1 लाख 10 हजार रुपए का अर्थदंड (जुर्माना) लगाया जा चुका है।

[follow_us]

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास आर. के. सिंह ने बताया कि प्रशासन अब तकनीक के सहारे खेतों की निगरानी कर रहा है। सैटेलाइट से प्राप्त डेटा के अनुसार जिले में अब तक नरवाई जलाने की 296 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 114 प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया है, जबकि शेष मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक सिंह ने चेतावनी दी है कि मिट्टी की सेहत से खिलवाड़ पड़ेगा महंगा प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि नरवाई जलाना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह खेत की मिट्टी के लिए भी घातक है। आग लगाने से मिट्टी के मित्र कीट मर जाते हैं और उसकी उपजाऊ शक्ति खत्म हो जाती है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान भाई नरवाई जलाने के बजाय इसे खाद में बदलें। इससे मिट्टी में पोषक तत्व बढ़ेंगे और जलधारण क्षमता में भी सुधार होगा। जलवायु अनुकूल खेती अपनाएं और भारी जुर्माने व कानूनी कार्रवाई से बचें।

कहां कितनी घटनाएं दर्ज

  • आलोट: 78 घटनाएं (सबसे अधिक)

  • रतलाम ग्रामीण: 53 घटनाएं

  • पिपलौदा: 51 घटनाएं

  • ताल: 37 घटनाएं

  • रतलाम शहर: 36 घटनाएं

  • जावरा: 30 घटनाएं

  • सैलाना: 07 घटनाएं

  • बाजना: 04 घटनाएं

[also_read ids="5591" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 25 Apr 2026 16:32:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
तत्परता से सफलता ! रतलाम कोर्ट गेट से चोरी हुई पूर्व पार्षद की बाइक, CCTV ने खोल दिया राज, पुलिस और एडवोकेट की सक्रियता से एक घंटे में हो गई बरामद https://acntimes.com/ratlam-court-bike-theft-cctv-recovery https://acntimes.com/ratlam-court-bike-theft-cctv-recovery पूर्व पार्षद की मोटरसाइकिल उठाकर ले गया था युवक, कैमरों की मदद से लोकेशन ट्रेस कर तुरंत पकड़ी गई

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के न्यायालय परिसर में शनिवार दोपहर एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया। पुलिस और अभिभाषकों की सक्रियता से कुछ ही समय में उसे बरामद कर लिया गया। चोरी गई मोटरसाइकिल भाजपा के पूर्व पार्षद की थी।

जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1 बजे पूर्व पार्षद सुरेंद्र जोशी एक मामले में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे थे। करीब एक घंटे बाद जब वे गेट नंबर 2 पर लौटे, तो उनकी हीरो होंडा मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। घटना की सूचना तत्काल जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा को दी गई, जिन्होंने स्टेशन रोड थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई। 

हेड कांस्टेबल जितेंद्र बघेल ने चीता फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। इसी दौरान एडवोकेट शेख रईस कुरैशी को भी जानकारी दी गई। उनकी सतर्कता और टीम के समन्वय से वाहन को पुराने एसपी कार्यालय गेट के पास से बरामद कर लिया गया।

CCTV चालू होने का मिला सीधा फायदा

इस घटना में कोर्ट परिसर में चालू CCTV कैमरों की अहम भूमिका रही। हाल ही में जिला अभिभाषक संघ के नए अध्यक्ष द्वारा लंबे समय से बंद पड़े कैमरों को पुनः चालू कराया गया था। इसी का परिणाम रहा कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और लोकेशन ट्रेस करना आसान हुआ।

[also_read ids="5591" title="ये भी पढ़ें"]

जताया आभार, दिया संदेश

वाहन मिलने के बाद पूर्व पार्षद सुरेंद्र जोशी ने अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा, पुलिस प्रशासन, हेड कांस्टेबल जितेंद्र बघेल, एडवोकेट शेख रईस कुरैशी तथा डॉ. ईश्वर बोराना (हाई कोर्ट एडवोकेट) के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर समन्वय और त्वरित कार्रवाई से वाहन सुरक्षित मिल सका, जो पुलिस और अधिवक्ताओं की सजगता को दर्शाता है।

]]>
Sat, 25 Apr 2026 16:01:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
लक्ष्य ध्वस्त, सिस्टम पस्त ! HPV टीकाकरण में रतलाम जिला फिसड्डी, CMHO को नोटिस जारी, शासन का अल्टीमेटम; सुधरो या कार्रवाई झेलो https://acntimes.com/ratlam-cmho-notice-hpv-vaccination-negligence-no-improvement https://acntimes.com/ratlam-cmho-notice-hpv-vaccination-negligence-no-improvement एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। राष्ट्रीय स्तर के टीकाकरण अभियान में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद शासन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को नोटिस थमाया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि नोटिस जारी होने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। अब शासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि लापरवाही पर सीधे अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

[follow_us]

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, भोपाल द्वारा रतलाम के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बेलसरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत किशोर बालिकाओं के टीकाकरण में बेहद खराब प्रदर्शन के चलते की गई है। पत्र के अनुसार, 28 फरवरी 2026 से 90 दिनों के लिए प्रदेशभर में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। रतलाम जिले को 16,424 किशोरी बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी केवल 3,721 बालिकाओं का ही टीकाकरण हो सका। यह आंकड़ा लक्ष्य के मुकाबले बेहद कम है और साफ तौर पर विभागीय उदासीनता को दर्शाता है।

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

इतना ही नहीं, शासन द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के बावजूद जिले में अभियान की गति नहीं बढ़ी। नोटिस में स्पष्ट उल्लेख है कि निर्देशों का पालन नहीं किया गया और नोटिस के बाद भी हालात जस के तस बने रहे, जिससे शासन की मंशा और अभियान की सफलता दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

[also_read ids="5595" title="ये भी पढ़ें"]

शासन ने इसे न केवल प्रशासनिक विफलता माना है, बल्कि इसे स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया भी बताया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की लापरवाही से प्रदेश स्तर पर जिले की छवि प्रभावित हो रही है।

7 दिन में जवाब, वरना कार्रवाई तय

डॉ. बेलसरे को निर्देशित किया गया है कि वे 7 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वेतन वृद्धि रोकने जैसी सख्त कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।

[also_read ids="5588" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 25 Apr 2026 02:40:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
मिशन 2028 ! रतलाम जिला कांग्रेस की नई टीम घोषित, अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत ने बिछाई बिसात, दिग्गजों को मिली विशेष आमंत्रितों में जगह https://acntimes.com/ratlam-district-congress-executive-committee-list-2026-analysis https://acntimes.com/ratlam-district-congress-executive-committee-list-2026-analysis एसीएन टाइम्स @ रतलाम। आगामी 2028 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी रतलाम (ग्रामीण) ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत द्वारा जारी सूची में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का स्पष्ट संदेश है। करीब 79 प्रमुख पदाधिकारियों की इस टीम में न केवल क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है, बल्कि राहुल गांधी के विजन को साकार करने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है। यह कार्यकारिणी महज एक सूची नहीं, बल्कि 2028 के रण के लिए कांग्रेस की वह अग्रिम पंक्ति है, जिसे रतलाम जिले, खासकर ग्रामीण अंचलों में पार्टी की जमीन वापस पाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

[follow_us]

संगठनात्मक ढांचे की बात करें तो इस नई टीम में पदों का वितरण काफी रणनीतिक रखा गया है। सूची के अनुसार, 1 महासचिव (संगठन) और 1 कोषाध्यक्ष की मुख्य भूमिका के साथ-साथ 10 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जो जिले के विभिन्न तहसीलों का प्रतिनिधित्व करेंगे। संगठन में ऊर्जा भरने के लिए 14 महासचिव और 21 सचिवों को मैदान में उतारा गया है। इसके अतिरिक्त, जनता के बीच पार्टी की बात मजबूती से रखने के लिए 2 प्रवक्ताओं और डिजिटल मोर्चे पर घेराबंदी के लिए 2 सोशल मीडिया प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। प्रवक्ताओं में एक सुजीत उपाध्याय हैं जो वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष हैं और पहले भी रतलाम कांग्रेस के प्रवक्ता रह चुके हैं। यह ढांचा दर्शाता है कि कांग्रेस इस बार जमीनी कार्यों के साथ-साथ सोशल मीडिया और संचार प्रबंधन पर भी विशेष जोर दे रही है।

पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री जैसे दिग्गज भी शामिल 

इस कार्यकारिणी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, जिनमें जिले के कई राजनीतिक दिग्गजों को शामिल कर गुटबाजी खत्म करने और 'एकजुट कांग्रेस' का संदेश देने का प्रयास किया गया है। इन 27 विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन और पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया जैसे कद्दावर नाम शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीदेवी खराड़ी, पूर्व मंत्री पं. स्व. मोतीलाल दवे के पुत्र एवं पूर्व पार्षद और  राजेश दवे, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु प्रकाश राठौड़ के अलावा यूसुफ कड़प्पा और किसान नेता डी. पी. धाकड़ जैसे अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। इन वरिष्ठ चेहरों को साथ जोड़कर जिलाध्यक्ष ने यह साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन और युवाओं के जोश के साथ लड़ा जाएगा।

चुनावी रणनीति, जिला अध्यक्ष का मास्टर स्ट्रोक

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस गठन के जरिए रतलाम ग्रामीण, सैलाना, जावरा, आलोट और पिपलोदा जैसे क्षेत्रों में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। सूची में आदिवासी, पाटीदार, मुस्लिम और सामान्य वर्ग के चेहरों को प्रमुखता देकर जातिगत समीकरणों को संतुलित किया गया है। जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की रीति-नीति के अनुसार कार्य करते हुए जनता के बीच जाएं। कुल मिलाकर, यह नई कार्यकारिणी 2028 की चुनावी वैतरणी पार करने के लिए कांग्रेस का एक सोचा-समझा मास्टरस्ट्रोक नजर आ रही है।

कार्यकारिणी गठन से पहले 'सफाई' अभियान

नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा से ठीक एक दिन पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त तीन नेताओं पर गाज गिराई है। अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त न करने का संकेत देते हुए अध्यक्ष ने एक महिला पार्षद सहित तीन नेताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

[also_read ids="5590" title="ये भी पढ़ें"]

जानिए, किसे-क्या जिम्मेदारी मिली

]]>
Fri, 24 Apr 2026 13:13:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
साधु का चोला, अंदर शातिर चोर ! 5 साल बाद रतलाम पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड ‘महाराज’, वेश बदलकर कानून को चकमा देने वाला चोर इंदौर में मिला https://acntimes.com/ratlam-police-arrest-absconding-accused-sadhu-disguise https://acntimes.com/ratlam-police-arrest-absconding-accused-sadhu-disguise एसीएन टाइम्स @ रतलाम | रतलाम पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, जो पांच वर्षों से साधु का वेश धारण कर पुलिस को चकमा दे रहा था। चोरी के गंभीर मामले में फरार चल रहा यह आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए ‘विष्णु महाराज’ बनकर मंदिरों में शरण लेता था और लगातार ठिकाने बदलता रहा था।

[follow_us]

जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार मामला 9 अगस्त 2022 का है, जब पीएनटी कॉलोनी निवासी आफताब अब्बासी ने अपने आयशर ट्रैक्टर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

[also_read ids="5589" title="ये भी पढ़ें"]

इस पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में अपराध क्रमांक 558/2022 भादंवि की धारा 379, 411 के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विष्णु महाराज घटना के बाद से फरार था।

साधु बनकर बचता रहा गिरफ्तारी से

जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को बचाने के लिए साधु का वेश धारण कर लिया था। वह अलग-अलग मंदिरों में रहकर अपनी पहचान छिपाता और लगातार स्थान बदलता रहता था। इसी कारण उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।

[also_read ids="5588,5583" title="ये भी पढ़ें"]

इनाम घोषित, फिर भी हाथ नहीं आया

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा ₹2,000 का इनाम भी घोषित किया गया था। इसके बावजूद आरोपी लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से दूर रहा। आखिरकार साइबर सेल की तकनीकी मदद, मुखबिर तंत्र की सक्रियता और लगातार दबिश के बाद पुलिस को पुख्ता सूचना मिली।

इंदौर से हुआ गिरफ्तार

विश्वसनीय इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम ने इंदौर में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विक्रम उर्फ विष्णु महाराज (41) निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान के रूप में हुई है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, एएसआई दिलीप खाती, प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई और साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[also_read ids="5586,5582" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 23 Apr 2026 22:38:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
पार्टी विरोधी गतिविधि पर गिरी गाज ! पार्षद सहित तीन कांग्रेस नेता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ हाईकोर्ट जाना पड़ा ‘महंगा’ https://acntimes.com/ratlam-congress-expels-three-leaders-sailana-action https://acntimes.com/ratlam-congress-expels-three-leaders-sailana-action जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत का कड़ा फैसला; संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते की कार्रवाई

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने सैलाना क्षेत्र के तीन नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने नगर परिषद सैलाना की पार्षद सलोनी मांडोत, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह राठौर और प्रशांत मांडोत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

[follow_us]

कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठनात्मक निर्देशों की अनदेखी के चलते की गई है। विशेष रूप से पार्षद सलोनी मांडोत ने नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला लक्की के वित्तीय अधिकारों को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख अपनाया था। यह पार्टी नेतृत्व को नागवार गुजरा। इसे संगठन की आंतरिक प्रक्रिया के खिलाफ कदम मानते हुए गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया। इसके चलते ही उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी से निष्कासित किए गए जितेंद्र सिंह राठौर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नम्रता राठौर के पति हैं और वे पार्षद प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय रहे हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि राठौर पूर्व विधायक प्रभुदयाल गेहलोत और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के भी समर्थक रहे हैं लेकिन पार्टी अनुशासन के चलते उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं प्रशांत मंडोत पार्षद सलोनी के पति हैं। बताया जा रहा है कि वर्तमान में उनकी आस्था मौजूदा विधायक के प्रति हैं। ऐसे में इस कार्रवाई को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

पार्टी लाइन से अलग रुख बर्दाश्त नहीं

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित नेताओं द्वारा लगातार ऐसे कार्य किए जा रहे थे, जो पार्टी की नीतियों और अनुशासन के विपरीत हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाना, वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना करना और सार्वजनिक तौर पर पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष और जिला प्रभारी को दी जानकारी

पार्टी ने यह कदम संगठन में अनुशासन बनाए रखने और स्पष्ट संदेश देने के उद्देश्य से उठाया है। निष्कासन आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और जिला प्रभारी प्रताप ग्रेवाल को भी भेजी गई है। राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर बदलते समीकरणों और पार्टी के भीतर अनुशासन की सख्ती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में इसका असर सैलाना की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी देखने को मिल सकता है।

[also_read ids="5589,5587,5583,5576" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 23 Apr 2026 20:38:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
पटवारी सुसाइड से भड़का आक्रोश ! कर्मचारी संगठनों की दो&टूक; नायब तहसीलदार पर दर्ज हो FIR, 7 दिन में अमल नहीं तो ठप कर देंगे जिलेभर में काम https://acntimes.com/ratlam-patwari-suicide-protest-fir-demand-ultimatum https://acntimes.com/ratlam-patwari-suicide-protest-fir-demand-ultimatum एसीएन टाइम्स @ रतलाम। आलोट के खजूरी सोलंकी हल्के पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी की आत्महत्या ने अब प्रशासन के लिए गंभीर संकट का कारण बनती जा रही है। घटना के बाद से कर्मचारी संगठनों के गुस्से में उबाल आया हुआ है। उनका गुस्सा सड़कों पर नजर आ रहा है। कर्मचारियों ने सीधे तौर पर नायब तहसीलदार सविता राठौर के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं हुई, तो पूरे जिले का कामकाज ठप कर देंगे।

गुरुवार को जिलेभर से आए पटवारी और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर पर एकत्र हुए। यहां माहौल बेहद उग्र नजर आया। नारेबाजी के बीच कर्मचारियों ने रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि लगातार हो रही प्रशासनिक प्रताड़ना की परिणति है।

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया गया है कि नायब तहसीलदार सविता राठौर द्वारा पटवारी पर असहनीय और अनैतिक दबाव बनाया जा रहा था जिसके चलते उन्होंने मौत को गले लगा लिया। कर्मचारियों का कहना है कि मौके से मिले पत्र में भी प्रताड़ना और गलत बटांकन रिपोर्ट देने के लिए दबाव डालने का उल्लेख है, जो इस पूरे मामले को और गंभीर बनाता है।

पटवारी परमार के निलंबन को भी बताया अन्यायपूर्ण

कर्मचारियों संगठनों का आक्रोश सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहा। संगठनों ने पटवारी जितेंद्र परमार के निलंबन को भी अन्यायपूर्ण बताते हुए उसे तत्काल बहाल करने की आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि प्रशासन चुनिंदा कार्रवाई कर कर्मचारियों को दबाने की कोशिश कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी देखें

...तो व्यापक होंगे परिणाम

पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित अधिकारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज नहीं किया गया, तो जिलेभर के पटवारी अपने बस्ते जमा कर देंगे और काम पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस आंदोलन को सभी कर्मचारी संगठनों का समर्थन है और जरूरत पड़ी तो इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

भाई की शादी के बाद लगा ली थी फांसी

बता दें कि, पटवारी रविशंकर खराड़ी ने अपने भाई की शादी के बाद अपने साफे से ही फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। घर से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें पटवारी ने नायब तहसीलदार सविता राठौर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले में अब तक तो बात सामने आई है उसके अनुसार नायब तहसीलदार द्वारा भाजपा के एक नेता से जुड़ी जमीन के जबरिया बटांकन के लिए पटवारी खराड़ी पर दबाव डाला जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर मिशा सिंह ने नायब तहसीलदार को निंलबित कर दिया था।

[also_read ids="5587" title="यहां देखें पूरा मामला"]

इस घटना पर करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने भी सख्त ऐतराज जाता है। उन्होंने बुधवार को परिजन और कर्मचारियों के साथ धरना भी दिया था। सैलाना विधायक ने भी आक्रोश जताया है। उन्होंने भी पुलिस को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है।

]]>
Thu, 23 Apr 2026 17:59:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
ब्रेकिंग न्यूज ! रतलाम मेडिकल कॉलेज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, सीधे मुख्य ग्रिड से जुड़ेगा संस्थान; 132 kV EHV सब&स्टेशन को मिली हरी झंडी https://acntimes.com/ratlam-medical-college-132kv-grid-substation-approval-omprakash-pipriwal https://acntimes.com/ratlam-medical-college-132kv-grid-substation-approval-omprakash-pipriwal -विद्युत वितरण कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर ओमप्रकाश पिपरीवाल की 'शक्ति भवन' में दमदार पैरवी लाई रंग

-'पावर प्रोजेक्ट' मेडिकल कॉलेज को बनाएगा बिजली के मामले में पूरी तरह 'आत्मनिर्भर'

नीरज कुमार शुक्ला

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। रतलाम के स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए एक बड़ी और असाधारण उपलब्धि सामने आई है। मेडिकल कॉलेज परिसर में अब जिले का पहला ऐसा समर्पित (Dedicated) 132 kV EHV (Extra High Voltage) सब-स्टेशन स्थापित होगा, जो सीधे मुख्य ट्रांसमिशन नेटवर्क से जुड़ेगा। इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए जबलपुर स्थित मुख्यालय 'शक्ति भवन' में उच्च स्तरीय तकनीकी प्रेजेंटेशन के बाद हरी झंडी मिल गई है।

मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सहायक अभियंता ओमप्रकाश पिपरीवाल ने जबलपुर स्थित MPPTCL () मुख्यालय शक्ति भवन में इस प्रोजेक्ट का तकनीकी खाका पेश किया। प्रस्तुतिकरण के दौरान MPPTCL  (Madhya Pradesh Power Transmission Company Limited) और MPPMCL (Madhya Pradesh Power Management Company Limited) के कार्यकारी निदेशक (ED) भी मौजूद रहे। पिपरीवाल द्वारा दी गई दलीलों और मेडिकल कॉलेज की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए, आला अधिकारियों ने उनके प्रेजेंटेशन की सराहना की अपितु उसे मंजूरी भी प्रदान की।

क्यों खास है यह 132 kV सब-स्टेशन?

आमतौर पर बड़े संस्थानों को 33 kV का सब-स्टेशन दिया जाता है, लेकिन 132 kV (1,32,000 वोल्ट) का मतलब है कि अब मेडिकल कॉलेज बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) के बजाय सीधे ट्रांसमिशन कंपनी MPPTCL से बिजली लेगा। यह किसी VIP संस्थान को मिलने वाली सुविधा जैसी है।

  • अबाधित बिजली (N-1 Reliability) : इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अस्पताल में बिजली कटने की संभावना लगभग 'जीरो' हो जाएगी। यदि मुख्य लाइन में कोई फॉल्ट आता है, तो यह सिस्टम तुरंत दूसरे रूट से बिजली खींच लेगा।
  • स्वतंत्र व्यवस्था : यह सब-स्टेशन शहर की सामान्य लोड शेडिंग या स्थानीय खराबियों से पूरी तरह मुक्त होगा। मेडिकल कॉलेज की अपनी स्वतंत्र बिजली व्यवस्था होगी।

[also_read ids="5587" title="ये भी पढ़ें"]

अनुमानित बजट और निर्माण लागत

पूरे प्रोजेक्ट को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है, जिसकी कुल लागत ₹40 से ₹60 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है। इसमें अंतर संभावित है।

  • सब-स्टेशन निर्माण (₹25 - ₹35 करोड़) : इसमें 132 kV के महंगे पावर ट्रांसफार्मर (एक की कीमत ₹5-8 करोड़), सर्किट ब्रेकर्स, आइसोलेटर्स और अत्याधुनिक कंट्रोल रूम का निर्माण शामिल है।
  • ट्रांसमिशन लाइन (₹15 - ₹25 करोड़) : मुख्य बिजली ग्रिड से कॉलेज तक LILO (Loop-In Loop-Out) लाइन बिछाने के लिए ऊंचे टावर लगाए जाएंगे। इसमें निजी खेतों से गुजरने वाली लाइन के लिए किसानों को दिया जाने वाला मुआवजा भी शामिल है। समय-सीमा: इस पूरे सिस्टम को तैयार होने में 18 से 24 महीने का समय लगेगा। 

मेडिकल कॉलेज और मरीजों को होने वाले सीधे लाभ

  • क्रिटिकल केयर : ऑपरेशन थिएटर (OT) और ICU में एक सेकंड का पावर कट भी जानलेवा हो सकता है। अपना सब-स्टेशन होने से यह खतरा खत्म हो जाएगा।
  • महंगे उपकरणों की सुरक्षा : अस्पताल की करोड़ों की मशीनें (MRI, CT स्कैन, वेंटिलेटर) अब वोल्टेज कम-ज्यादा होने (Fluctuation) के कारण खराब नहीं होंगी।
  • सीटों का विस्तार : कॉलेज में सीटें बढ़ाने में सहूलियत होगी। भविष्य के इस विस्तार और नए रिसर्च सेंटरों के लिए भारी और स्थिर बिजली की आवश्यकता होगी जो इस प्रोजेक्ट से पूरी हो सकेगी।
  • आस-पास के इलाकों को राहत : कॉलेज का लोड शिफ्ट होने से पास की बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली की ट्रिपिंग भी कम होगी।

बिजली मानचित्र पर रतलाम की स्थिति

एक जानकारी के अनुसार वर्तमान में रतलाम जिले में 132 kV और 220 kV क्षमता के प्रमुख केंद्र रतलाम मुख्य, आलोट, ताल, जावरा, सैलाना और स्वीकृत नया ग्रिड ढोढर हैं। मेडिकल कॉलेज जिले का पहला ऐसा संस्थान होगा जिसके पास अपनी इतनी बड़ी क्षमता का ग्रिड होगा। यह निवेश अगले 40-50 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है।

]]>
Wed, 22 Apr 2026 20:49:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में पटवारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लगाया प्रताड़ना का आरोप, नायब तहसीलदार सविता राठौर निलंबित https://acntimes.com/ratlam-patwari-ravishankar-kharadi-suicide-naib-tehsildar-suspended https://acntimes.com/ratlam-patwari-ravishankar-kharadi-suicide-naib-tehsildar-suspended भाई की शादी की खुशियों के बीच छाया मातम, ‘अनैतिक दबाव’ का जिक्र; आक्रोशित परिजन व पटवारी संघ ने थाने का किया घेराव, FIR की मांग

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक चौंका देने वाली घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आलोट तहसील के खजूरी सोलंकी हल्के के पटवारी रविशंकर खराड़ी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पटवारी ने सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार सविता राठौर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इसके चलते नायब तहसीलदार को निंलबित कर दिया गया है।

पटवारी रविशंकर खराड़ी ने आत्महत्या उस समय की जब परिवार में छोटे भाई की शादी की खुशियां चल रही थीं। एक दिन पहले ही विवाह संपन्न हुआ था और घर में मेहमान मौजूद थे, लेकिन अचानक आई इस खबर ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया है। घटना की सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान दो पन्नों का हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में पटवारी खराड़ी ने अपनी आत्महत्या के लिए आलोट की नायब तहसीलदार सविता राठौर को जिम्मेदार ठहराया है।

ये हैं आरोप

सुसाइड नोट में उल्लेख है कि पटवारी पर राजस्व रिकॉर्ड, नक्शा बटांकन और मौका रिपोर्ट में कथित हेरफेर के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इनकार करने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात भी लिखी गई है। सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि रविशंकर को अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए भी पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा था। आरोप है कि उन्हें धमकाया गया और कुछ व्यक्तियों के पक्ष में गलत कार्य करने के लिए कहा गया। साथ ही, कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता की जांच कर रही है।

[also_read ids="4814" title="ये भी पढ़ें"]

थाने का घेराव, FIR पर अड़े

घटना के बाद पटवारी संघ, परिजन और आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे और देर रात तक घेराव जारी रहा। सैलाना विधायक भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग रखी।

परिजन का आरोप और भ्रष्टाचार का संकेत

पटवारी की मां केसरबाई का आरोप है कि एक महिला अधिकारी द्वारा कथित रूप से एक किसान से रकम ली गई थी। काम नहीं होने पर संबंधित किसान द्वारा रविशंकर पर दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन मामला राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े करता है।

[also_read ids="5570" title="ये भी पढ़ें"]

नायब तहसीलदार निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने नायब तहसीलदार सविता राठौर को निलंबित कर दिया है। उन्होंने यह कार्रवाई संभागायुक्त के अनुमोदन पर की। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रतलाम निर्धारित किया गया है।

जांच जारी, सवाल बाकी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। यह घटना प्रशासनिक दबाव, कार्यसंस्कृति और जवाबदेही को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे।

[also_read ids="5409" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 22 Apr 2026 16:22:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम SP का बड़ा एक्शन: माणकचौक थाना प्रभारी लाइन अटैच, 14 प्रधान आरक्षकों के तबादले से महकमे में हड़कंप https://acntimes.com/ratlam-sp-action-ti-line-attached-14-head-constables-transferred https://acntimes.com/ratlam-sp-action-ti-line-attached-14-head-constables-transferred एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी अमित कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय सर्जरी की। कानून व्यवस्था में ढिलाई और हालिया घटनाओं की जांच में तकनीकी खामियों के चलते उन्होंने माणकचौक थाना प्रभारी (TI) पातिराम डावरे को लाइन अटैच कर दिया गया है। उन्होंने 14 प्रधान आरक्षकों के स्थानांतरण आदेश भी जारी किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों कनेरी क्षेत्र में दो युवकों के शव मिलने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली और तकनीकी जांच में कमियां पाई गई थीं। इसी लापरवाही को आधार बनाते हुए टीआई डावरे पर गाज गिरी है। फिलहाल माणकचौक थाने में नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं हुई है।

लापरवाही पर सजा, साफ-सुथरी छवि प्राथमिकता

एसपी अमित कुमार ने माणकचौक थाना प्रभारी को हटा कर यह संकेत दिया है कि लापरवाही किसी भी स्थिति में अक्षम्य है। पिछले दिनों नामली थाने में रेप के आरोपी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर वहां की प्रभारी गायत्री सोनी को भी उन्होंने लाइन अटैच कर दिया था। एसपी ने पुलिस व्यवस्था को सुधारने के लिए अब साफ-सुथरी छवि वालों को ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने को प्राथमिकता में लिया है। 

[also_read ids="5572" title="ये भी पढ़ें"]

इन प्रधान आरक्षकों का हुआ तबादला

]]>
Tue, 21 Apr 2026 00:18:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
खरीदी शगुन वाली ! अक्षय तृतीया पर डी.पी. ज्वेलर्स में उमड़ी भीड़, ग्राहकों ने खरीदी से किया समृद्धि का स्वागत https://acntimes.com/dp-jewellers-akshaya-tritiya-shopping-crowd-jewellery-collection https://acntimes.com/dp-jewellers-akshaya-tritiya-shopping-crowd-jewellery-collection 50 हजार से अधिक डिजाइनर ज्वेलरी का खास कलेक्शन बना आकर्षण, वेडिंग सीजन के लिए ग्राहकों की पहली पसंद बना शोरूम

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शहर में आभूषण खरीदी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर डी.पी. ज्वेलर्स ग्राहकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी कर समृद्धि का स्वागत किया।

[follow_us]

अक्षय तृतीया को आभूषण खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, और इसी परंपरा को निभाते हुए इस बार भी ग्राहकों ने डी.पी. ज्वेलर्स को अपनी पहली पसंद बनाया। वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए शोरूम में 50,000 से अधिक डिजाइनर, वेडिंग, नेचुरल डायमंड, ट्रेडिशनल, एंटीक और पोल्की ज्वेलरी का आकर्षक और लेटेस्ट कलेक्शन प्रस्तुत किया गया।

सोने और चांदी के सिक्कों की विशाल रेंज भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रही। शुभ मुहूर्त को देखते हुए शोरूम सुबह 10:30 बजे से ही खोल दिया गया, जिससे ग्राहकों को खरीदारी का पूरा समय मिल सके। ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनका कहना था कि यहां शुद्धता, पारदर्शिता और उचित मेकिंग चार्जेस के कारण डी.पी. ज्वेलर्स उनकी प्राथमिक पसंद बना हुआ है।

[also_read ids="5575" title="ये भी पढ़ें"]

ग्राहकों की पसंद पहली प्राथमिकता

डी.पी. ज्वेलर्स के अनिल कटारिया ने बताया कि मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदना समृद्धि का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए आधुनिक और पारंपरिक डिजाइनों का विशेष कलेक्शन पेश किया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी हमेशा ग्राहकों की पसंद और उनके फायदे को प्राथमिकता देती है और हर त्योहार पर खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने का प्रयास करती है।

30 लाख परिवारों का भरोसा

डी.पी. ज्वेलर्स की गोल्ड ज्वेलरी BIS हॉलमार्क युक्त तथा डायमंड ज्वेलरी IGI सर्टिफाइड होती है। 86 वर्षों से स्थापित यह ब्रांड उत्तर और मध्य भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। चार पीढ़ियों की विशेषज्ञता और पारदर्शिता के साथ यह ब्रांड आज 30 लाख से अधिक परिवारों का भरोसा बन चुका है।

[also_read ids="5583" title="ये भी पढ़ें"]

शोरूम में सोना, हीरा, प्लैटिनम, सेमी-प्रेशियस स्टोन्स से जड़ी ज्वेलरी के साथ रिंग, झुमके, कंगन, चेन, हार, चूड़ियां और विवाह के लिए कस्टमाइज्ड ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।

]]>
Mon, 20 Apr 2026 23:01:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
दरिंदगी की हद ! ट्रक में बैठाने के बाद कर दी महिला की हत्या, लाश फोरलेन के नीचे फेंकी, CDR व CCTV ने खोला राज तो हो गई उम्र कैद https://acntimes.com/ratlam-murder-case-life-imprisonment-fourlane-body-throw https://acntimes.com/ratlam-murder-case-life-imprisonment-fourlane-body-throw साल पुराने केस में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, साबित नहीं होने से ज्यादती के आरोप में किया बरी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पांच साल पुराने एक सनसनीखेज हत्याकांड में न्यायालय ने अहम् फैसला सुनाया है। महिला की हत्याकर शव फोरलेन के नीचे फेंकने के मामले में एक ट्रक चालक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले में काल डिटेल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, मजबूत तकनीकी साक्ष्य और गवाह सजा का आधार बनें हैं। हालांकि, पुलिस ज्यादती का आरोप साबित नहीं कर सकी।

[follow_us]

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी के अनुसार घटना 18 जून 2021 की रात की है। आरोपी सुरेश पिता बंसीलाल जाटव (47) निवासी बड़ी मोहल्ला राव इंदौर अपने आयशर ट्रक से सामान लेकर इंदौर से रतलाम के लिए रवाना हुआ था। उसने श्रमिक कॉलोनी शमशान घाट के पास राऊ निवासी एक महिला को भी अपने ट्रक में बैठा लिया था। सुरेश ने महिला की हत्याकर कर दी थी।

इसके बाद उसने रतलाम के बिलपांक टोल नाके को पार किया और वापस इंदौर की तरफ वाहन मोड़ लिया। उसने प्रकाश नगर पुलिया के नीचे अंधेरे में महिला का शव फेंक दिया था। सुबह ग्रामीणों ने बिलपांक पुलिस थाने पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना दी थीl मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।

[also_read ids="5582,5581" title="ये भी पढ़ें"]

सीसीटीवी में नजर नजर आए थे दोनों

पुलिस ने महिला के अज्ञात होने के कारण पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्र को सूचना दी थी l चोकला एवं चिकलिया टोल नाके के फुटेज भी प्राप्त किए। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर भी निकाली। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी एवं महिला दोनों दिखाई दिए थे। सीडीआर से घटनास्थल तथा आरोपी की गाड़ी खराब होने के स्थान और महिला का आरोपी के साथ होने की पुष्टि भी हुई। यह भी स्पष्ट हुआ कि जहां महिला का शव मिला था वहां आरोपी उपस्थित था। आरोपी शव को ठिकाने लगाने के बाद दूसरे दिन रतलाम में सामान देने पहुंचा था।

ज्यादती की बात भी आई थी सामने

विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा महिला के साथ ज्यादती होने की बात भी सामने आई। इसके चलते बिलपांक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 201, 302, 376 के अंतर्गत न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। अभियोजन द्वारा न्यायालय में सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर के अलावा 77 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए और 20 गवाहों के कथन भी करवाए। प्रस्तुत प्रमाणों के आधार पर तृतीय सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को धारा 302, 201 भादंवि का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। ज्यादती का आरोप सिद्ध नहीं होने से इस मामले में दोषमुक्त कर दिया। शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने की।

[also_read ids="5578,5572" title="ये भी पढ़ें"]

658 कार्य दिवस में 371 प्रकरण का कराया निराकरण, 18 को मिली उम्र कैद

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता त्रिपाठी की नियुक्ति मार्च 2023 में हुई थी। 31 मार्च 2026 तक कुल 658 न्यायालय कार्य दिवस 371 सत्र प्रकरणों का निराकरण करवाया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने न्यायालय के समक्ष 2366 गवाहों के कथन करवाए। निराकृत प्रकरणों में 18 अभियुक्तों को को आजीवन कारावास वहीं 52 अभियुक्त 10 - 10 वर्ष तक की सजा से दंडित किए गए। बता दें कि, शासकीय अधिवक्ताओं को उनके द्वारा न्यायालय में की जा रही पैरवी की जानकारी प्रतिमाह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को देना आवश्यक है।

]]>
Mon, 20 Apr 2026 22:06:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
कुंडाल में 167 जोड़े बने जीवनसाथी, विधायक मथुरालाल डामर ने अभिभावक बनकर निभाई जिम्मेदारी, ‘बेटियों’ को दिया सम्मान और संस्कार का उपहार https://acntimes.com/kundal-mass-marriage-167-couples-mla-mathuralal-damar-ratlam https://acntimes.com/kundal-mass-marriage-167-couples-mla-mathuralal-damar-ratlam मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह; विधायक ने खुद संभाली व्यवस्थाएं, हर नवदंपती को दिया पौधा और उपहार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के छोटे से गांव कुंडाल में रविवार को सिर्फ एक सामूहिक विवाह समारोह नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सामाजिक सरोकार और जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित इस समारोह में 167 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जहां रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने एक अभिभावक की तरह पूरे आयोजन की जिम्मेदारी निभाई।

गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में तीन जनपदों से आए 167 जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लिए। यह आयोजन खास इसलिए भी रहा क्योंकि जिस गांव में यह भव्य समारोह हुआ, वह स्वयं विधायक मथुरालाल डामर का गांव है। विधायक डामर ने केवल मंच साझा नहीं किया, बल्कि पिछले तीन-चार दिनों से स्वयं व्यवस्थाओं की कमान संभाले रहे। आयोजन स्थल से लेकर भोजन, अतिथि सत्कार और जोड़ों की सुविधाओं तक हर व्यवस्था पर उनकी व्यक्तिगत नजर रही।

समारोह के दौरान एक भावुक दृश्य तब देखने को मिला, जब नवविवाहित वर-वधुओं ने विधायक के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। विधायक ने भी उन्हें बेटी-बहू मानते हुए स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया।

[also_read ids="5578" title="ये भी पढ़ें"]

प्रोत्साहन राशि और सम्मान

कार्यक्रम में अतिथियों के हाथों नवदंपतियों को प्रोत्साहन राशि के चेक प्रतीकात्मक रूप से वितरित किए गए। शासन द्वारा प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपए की सहायता राशि सीधे वधू के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

संस्कार के साथ पर्यावरण का संदेश

विधायक डामर ने इस अवसर को केवल विवाह तक सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया। प्रत्येक नवदंपती को एक-एक पौधा भेंट कर उन्हें अपने नए जीवन के साथ प्रकृति को भी संवारने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि जैसे यह नया रिश्ता आज रोपित हुआ है, वैसे ही यह पौधा भी उनके जीवन में खुशहाली और हरियाली लाएगा।

[also_read ids="5576" title="ये भी पढ़ें"]

विशेष उपहार के साथ झलकी आत्मीयता

विधायक की ओर से सभी जोड़ों को सात बर्तनों का विशेष उपहार सेट भी दिया गया। साथ ही समारोह में आए मेहमानों और पूरे गांव के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी एक साथ बैठकर भोजन किया।

ये मौजूद रहे

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, भाजपा नेता ईश्वरलाल पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पटेल, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, कैलाशीबाई चारेल, जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड़, एसडीएम विवेक सोनकर, सीईओ छेतुसिंह वासकेला सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

[also_read ids="5570" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 19 Apr 2026 22:18:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलामवासियों के लिए राहत की उल्टी गिनती ! 2 महीने बाद 8&लेन एक्सप्रेस&वे से भर सकेंगे मुंबई की उड़ान https://acntimes.com/ratlam-delhi-mumbai-expressway-opening-update-june-30 https://acntimes.com/ratlam-delhi-mumbai-expressway-opening-update-june-30 30 जून तक मार्ग की मुख्य बाधाएं होंगी दूर; दिल्ली-मुंबई के बीच 24 घंटे का सफर अब होगा मात्र 12 घंटे का

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आप रतलाम से दिल्ली या मुंबई जाने के लिए 8-लेन एक्सप्रेस-वे (NE4 Expressway Update) की राह देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यदि कोई प्राकृतिक या तकनीकी बाधा नहीं आई, तो अगले दो महीनों के भीतर आप इस आधुनिक मार्ग से मुंबई तक का सफर तय कर सकेंगे।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi Mumbai Expressway) केंद्र सरकार की एक गेम-चेंजर योजना है। हालांकि इसका लक्ष्य 2023 में पूरा होना था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसमें देरी हुई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट, गोधरा (Godhra Unit) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 30 जून तक मार्ग की प्रमुख बाधाओं को दूर कर इसे यातायात के लिए विधिवत खोलने की संभावना है।

एक्सप्रेस-वे के कार्यों की स्थिति

अड़चनें जो अब होंगी दूर

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के थांदला (Thandla) के आगे एक्सप्रेस-वे के कई हिस्से बनकर तैयार हैं, लेकिन कुछ तकनीकी कमियों और पहाड़ी ढलानों के निर्माण के कारण आवाजाही रुकी हुई थी। मुकुंदरा हिल्स में सुरंग निर्माण और मुंबई के समीप के कार्यों में अब तेजी आई है। NHAI के अनुसार, अगले दो महीनों में मुंबई से मुकुंदरा हिल्स तक का कार्य और सुरंग का निर्माण पूरा होते ही रतलाम से दोनों महानगरों (दिल्ली-मुंबई) की ओर सीधा आवागमन शुरू हो जाएगा। 

एक नजर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (NE4) पर

विशेषता विवरण
कुल लंबाई 1350 - 1386 किलोमीटर
लेन क्षमता 8-लेन (12-लेन तक विस्तार योग्य)
गति सीमा 120 किमी/घंटा (निर्धारित)
परियोजना लागत लगभग ₹1,00,000 करोड़
प्रमुख राज्य हरियाणा, राजस्थान, म.प्र., गुजरात और महाराष्ट्र
प्रमुख शहर जयपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत
समय की बचत यात्रा समय 24 घंटे से घटकर 12 घंटे रह जाएगा
सुविधाएं एम्बुलेंस, हेलीपैड, फूड कोर्ट और पेट्रोल पंप
नोट- एक्सप्रेस-वे का 244 किलोमीटर लंबा हिस्सा झाबुआ, रतलाम व मंदसौर जिले में है। इसमें से रतलाम जिले में 90, झाबुआ जिले में 50.95 व मंदसौर में 102 किमी से एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है।

रतलाम के विकास को लगेंगे पंख

8 लेन एक्सप्रेस-वे के पूरी तरह चालू होने से न सिर्फ रतलाम से दिल्ली-मुंबई की दूरी आधे समय में पूरी होगी वरन यात्रा सुगम होगी। यह समय बचाने का मार्ग नहीं है, इससे रतलाम के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। रसद (logistics) और व्यापार के क्षेत्र में रतलाम एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। यानी इसके पास विकसित हो रहा औद्योगिक निवेश क्षेत्र (Industrial Investment Zone) स्थापित रतलाम की दशा और दिशा दोनों बदलेगा।

चेतन्य काश्यप, एमएसएमई मंत्री, मप्र

[also_read ids="5573" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 19 Apr 2026 01:22:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
सिर्फ 2 दिन का शुभ महामुहूर्त ! अक्षय तृतीया पर DP ज्वेलर्स पर हॉलमार्क गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी खरीदने का गोल्डन चांस https://acntimes.com/dp-jewellers-akshaya-tritiya-offer-2026-gold-diamond-sale https://acntimes.com/dp-jewellers-akshaya-tritiya-offer-2026-gold-diamond-sale एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya - 2026) के पावन पर्व पर इस वर्ष ग्राहकों के लिए खरीदारी का विशेष और दुर्लभ संयोग बन रहा है। स्वयं सिद्ध मुहूर्त (Self-Siddha Muhurat) लगातार दो दिन (19-20 अप्रैल 2026) तक रहने से बाजार में उत्साह चरम पर है। इस खास मौके पर रतलाम (Ratlam) का विश्वसनीय और प्रतिष्ठित ब्रांड डी. पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) अपने ग्राहकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

[follow_us]

ग्राहकों की आस्था और शुभ मुहूर्त (Auspicious Muhurat) को ध्यान में रखते हुए शोरूम दोनों दिन सुबह 10:30 बजे (10:30 AM) से देर रात तक खुले रहेंगे, जिससे ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार खरीदारी कर सकें। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर सोना खरीदना समृद्धि और निवेश (Investment) का प्रतीक माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए डी. पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) ने ग्राहकों के लिए हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी (Hallmark Gold Jewellery), 100% नेचुरल डायमंड ज्वेलरी (Natural Diamond Jewellery), गोल्ड व सिल्वर कॉइन्स (Gold & Silver Coins), सिल्वर आर्टिकल्स (Silver Articles), बर्तन व यूटेंसिल्स (Utensils), का विशेष और आकर्षक कलेक्शन तैयार किया है। यहां खरीदी गई प्रत्येक वस्तु की शुद्धता (Purity) सुनिश्चित की जाती है और ग्राहक शोरूम में ही निःशुल्क शुद्धता जांच (Free Purity Test) भी करवा सकते हैं।

86 वर्षों की विरासत, 30 लाख से अधिक ग्राहकों का भरोसा

डी. पी. ज्वेलर्स की स्थापना सन् 1940 (Year 1940) में स्व. धूलचंद कटारिया (Late Shri Dhoolchandji Kataria) द्वारा की गई थी। तब से लेकर आज तक यह ब्रांड गुणवत्ता (Quality), पारदर्शिता (Transparency) और विश्वास (Trust) के सिद्धांतों पर कायम है।

अनिल कटारिया (Anil Kataria) के अनुसार, बदलते ट्रेंड (Trends) के साथ चलते हुए भी ब्रांड ने आभूषणों की शुद्धता से कभी समझौता नहीं किया। यही कारण है कि आज 30 लाख से अधिक परिवार इस ब्रांड से जुड़े हुए हैं।

मल्टी-सिटी नेटवर्क और मॉडर्न शॉपिंग एक्सपीरियंस

संतोष कटारिया (Santosh Kataria) ने बताया कि डी. पी. ज्वेलर्स ने पारंपरिक भरोसे को आधुनिक सुविधाओं (Modern Facilities) के साथ जोड़ा है। ब्रांड के शोरूम रतलाम (Ratlam), इंदौर (Indore), भोपाल (Bhopal), उज्जैन (Ujjain), उदयपुर (Udaipur), कोटा (Kota), भीलवाड़ा (Bhilwara), बांसवाड़ा (Banswara), अजमेर (Ajmer), नीमच (Neemuch), धार (Dhar) जैसे प्रमुख शहरों में स्थापित हैं।

यहां ग्राहकों के लिए विशाल गोल्ड और डायमंड सेक्शन (Gold & Diamond Sections), सिल्वर और एक्सचेंज काउंटर (Exchange Counter), पार्किंग, लिफ्ट, मल्टीपल बिलिंग काउंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इंस्टॉलमेंट स्कीम से आसान खरीदारी

विकास कटारिया (Vikas Kataria) के अनुसार, ग्राहकों की सुविधा के लिए स्वर्ण समृद्धि योजना (Swarna Samriddhi Scheme) एवं डैज़लिंग डायमंड स्कीम (Dazzling Diamond Scheme) जैसी योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से ग्राहक आसान किस्तों (EMI) में ज्वेलरी खरीद सकते हैं।

लिस्टेड ब्रांड (Listed Brand) के रूप में मजबूत पहचान

डी. पी. ज्वेलर्स (D.P. Jewellers) आज एक लिस्टेड कंपनी के रूप में देशभर में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। परंपरा (Tradition), आधुनिकता (Modern Design) और ग्राहक संतुष्टि (Customer Satisfaction) का संतुलन ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

[also_read ids="5573,5566,5545,5533" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 18 Apr 2026 22:26:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
कुंडाल में भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह 19 अप्रैल को, 167 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे https://acntimes.com/cm-samuhik-vivah-kundal-ratlam-167-couples-2026 https://acntimes.com/cm-samuhik-vivah-kundal-ratlam-167-couples-2026 हर नवदंपती को ₹49 हजार की सहायता, विधायक मथुरालाल डामर देंगे बर्तनों का विशेष उपहार सेट; कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे से आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित ग्राम कुंडाल एक बार फिर सामाजिक समरसता और सामूहिक परंपरा का साक्षी बनने जा रहा है। यहां 19 अप्रैल 2026 (रविवार) अक्षय तृतीया को कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें 167 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।

[follow_us]

यह आयोजन प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में सहयोग प्रदान करना है। योजना के तहत प्रत्येक नवदंपती के बैंक खाते में ₹49,000 की आर्थिक सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

विधायक मथुरालाल डामर के नेतृत्व में आयोजित यह सामूहिक विवाह समारोह सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन स्थल पर विवाह संस्कार के साथ-साथ बड़ी संख्या में आने वाले वर-वधू पक्ष के परिजनों और अतिथियों के लिए भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

[also_read ids="5573" title="ये भी पढ़ें"]

विधायक डामर की ओर से विशेष उपहार

समारोह में शामिल होने वाले सभी 167 नवदंपतियों को रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर की ओर से विशेष उपहार स्वरूप बर्तनों का सेट भी प्रदान किया जाएगा। इस उपयोगी सेट में एक बेड़ा, एक घड़ा, एक तांबे का लोटा, आटा गूंथने की थाली, भोजन की थाली, दो कटोरियों का सेट और एक गिलास शामिल रहेगा। यह पहल नवविवाहित जोड़ों के नए जीवन की शुरुआत को सहूलियत देने के उद्देश्य से की जा रही है।

तैयारियों का लिया जायजा

समारोह को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए शनिवार को विधायक मथुरालाल डामर और उनके प्रतिनिधि धन्नालाल डामर ने कार्यकर्ताओं के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच, पंडाल, भोजन व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

[also_read ids="5572" title="ये भी पढ़ें"]

कार्यकर्ता जुटे आयोजन को सफल बनाने में

इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। इसमें भाजपा नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश पप्पू जाट, बांगरोद मंडल अध्यक्ष फूलसिंह जाधव, चंद्रशेखर मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़, धराड़ मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, शबरी मंडल अध्यक्ष संजय पाटीदार सहित कई कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

]]>
Sat, 18 Apr 2026 20:36:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में की खुदकुशी, SP ने TI गायत्री सोनी को हटाया, अमित कुमार कोरी को सौंपी कमान https://acntimes.com/ratlam-namli-police-station-accused-suicide-ti-TI-line-attached https://acntimes.com/ratlam-namli-police-station-accused-suicide-ti-TI-line-attached एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली थाने में गुरुवार तड़के 38 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पर अपनी ही बेटी से दुष्कर्म का आरोप है। बेटी की शिकायत पर ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। प्रथमदृष्टया लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी गायत्री सोनी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अमित कुमार कोरी को थाने की कमान सौंपी गई है।

[follow_us]

16 वर्षीय एक युवती ने नामली थाने में शिकायत की थी। इसमें उसने पुलिस को बताया था कि उसके पिता ने उसके साथ ज्यादती की। इसके चलते पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया था और पूछताछ की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रात में थाने के हवालात में बंद किया था। जहां गुरुवार तड़के करीब 4:00 बजे आरोपी ने अपने पायजामे के नाड़े से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

[also_read ids="5570" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस अभिरक्षा में मौत से मचा हड़कंप

सुबह लगभग 04:30 बजे हवालात की चैकिंग के दौरान आरोपी युवक की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु होना पाया गया। इससे हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही विभाग के आला अधिकारी नामली थाने पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी अमित कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी गायत्री सोनी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया। उन्होंने निरीक्षक अमित कुमार कोरी को थाने की कमान सौंपी है। कोरी ने शाम को ही थाने पहुंचकर पदभार संभाल लिया। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

[also_read ids="5569" title="ये भी पढ़ें"]

वरिष्ठ अधिकारियों को दिए निर्देश

थाने में फांसी लगाने की घटना ने पुलिस महकमे को अलर्ट कर दिया है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं स्टाफ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने हवालात की सुरक्षा, अभियुक्तों की तलाशी प्रक्रिया, रात्रि निगरानी व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

[also_read ids="5565" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 17 Apr 2026 00:37:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
निधन / श्रद्धांजलि ! ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा नहीं रहे, 17 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार https://acntimes.com/ratlam-astrologer-pandit-durgashankar-ojha-passes-away https://acntimes.com/ratlam-astrologer-pandit-durgashankar-ojha-passes-away एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री सिखवाल ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं ज्योतिषाचार्य पं. दुर्गाशंकर ओझा (गामोठका गुरुवार रात को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को त्रिवेणी मुक्तिधाम पर होगा।

[follow_us]

78 वर्षीय पं. दुर्गाशंकर ओझा (गामोठ) कुछ समय से अस्वस्थ चल थे और उनका रतलाम के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। जहां गुरुवार रात अंतिम सांस ली। पं. ओझा की अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 10:00 बजे धनजी भाई का नोहरा स्थित उनके निवास से निकलेगी और त्रिवेणी मुक्ति धाम जाएगी जहां अंतिम संस्कार होगा।

[follow_us]

बता दें कि, पं. ओझा प्रसिद्ध कर्मकांडी विद्वान पं. स्व. बसंतीलाल भट्ट के प्रमुख शिष्यों में में से एक थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। वे पं. स्व. नारायण गामोठ के पुत्र, पं. राजेंद्र व शैलेंद्र के पिता तथा विजय व संजय ओझा के काका थे।

[also_read ids="5570,5569,5565,5561" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 16 Apr 2026 22:58:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP में फिर बेनकाब हुआ भ्रष्टाचार ! सैलाना का पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त ने किया ट्रैप https://acntimes.com/ratlam-sailana-patwari-bribe-trap-lokayukta-ujjain https://acntimes.com/ratlam-sailana-patwari-bribe-trap-lokayukta-ujjain एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत लोकायुक्त संगठन उज्जैन ने गुरुवार को सैलाना तहसील में पदस्थ पटवारी कैलाश वड़ख्या (हल्का क्रमांक 26) को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई।

आवेदक जितेंद्र पाटीदार (पिता ईश्वरलाल), निवासी ग्राम अडवानिया, तहसील सैलाना ने 10 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके पिता के नाम पर सैलाना और बागरियों की खेड़ी में करीब 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है। भूमि के सीमांकन के लिए 22 जनवरी 2026 को लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था, लेकिन लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हुई।

पटवारी ने मांगे 30 हजार रुपए

आवेदक के अनुसार, 9 मार्च 2026 को तहसील कार्यालय जाकर संपर्क करने पर संबंधित हल्का पटवारी कैलाश वडख्या ने सीमांकन कराने के बदले रिश्वत की मांग की। इसके बाद 9 अप्रैल को पटवारी खुद आवेदक के घर पहुंचा और 30 हजार रुपए की मांग रखी।

सौदा 20 हजार में तय, 3 हजार पहले ले चुका था

बातचीत के दौरान आरोपी ने 7 हजार रुपए कम कर दिए और 20 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इतना ही नहीं, आरोपी पहले ही 3 हजार रुपए अग्रिम के रूप में ले चुका था।

लोकायुक्त ने किया ट्रैप

शिकायत की तस्दीक के बाद लोकायुक्त टीम ने 16 अप्रैल 2026 को ट्रैप की योजना बनाई। टीम ने तहसील सैलाना के नायब नाजिर कक्ष में आरोपी पटवारी को आवेदक से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक विशाल रेशमिया, उमेश और श्याम शर्मा शामिल रहे।

]]>
Thu, 16 Apr 2026 13:59:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
नामली में दर्दनाक हादसा ! कुएं में गिरा 14 वर्षीय बालक, 4 घंटे रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सकी जान https://acntimes.com/namli-well-accident-14-year-boy-dies-sdrf-rescue-ratlam https://acntimes.com/namli-well-accident-14-year-boy-dies-sdrf-rescue-ratlam 65 फीट पानी से भरे गहरे कुएं में गिरा किशोर; SDRF, पुलिस और ग्रामीणों ने किया संयुक्त ऑपरेशन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली कस्बे से बड़ी घटना सामने आई हैं। यहां 14 वर्षीय एक किशोर गहरे कुएं में गिर गया। जानकारी मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे बचाव कार्य किया लेकिन बालक की जान नहीं बच सकी। अभी बालक के कुएं में गिरने के कारण का पता नहीं चल सका है।

घटना नामली के मंडी गेट के पास स्थित कुएं पर घटी। इसमें विशाल पिता बाबूलाल हारी (14) निवासी खाखराकुड़ी कुएं में गिर गया था। घटना की जानकारी शाम को 6 बजे के करीब तक मिली जब बालक को उसके परिजन ढूंढने निकले। इस दौरान पता चला कि विशाल कुएं में गिर पड़ा है। इससे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और बालक को कुएं से बाहर निकालने के लिए प्रयास में जुटे।

कुआं गहरा और पानी भरा होने से आई दिक्कत

पुलिस और ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला लेकिन बात नहीं बनी। वजह कुआं काफी गहरा है और उसमें लगभग 65 फीट तक पानी भरा था। इससे सबसे पहले कुएं को खाली करने का निर्णय लिया गया। कुएं का पानी उलीचने के लिए किसानों के मोटरपम्प लगाए गए। करीब 11.15 बजे एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 8 सदस्यीय टीम ने बचाव कार्य शुरू किया और किशोर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार किशोर और उसके परिजन गांव से यहां गाय और मवेशी चराने आते हैं।

ये पूरे समय डटे रहे

कुएं में गिरे बालक को रेस्क्यू करने के लिए एसडीओपी किशोर पाटनवाला, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी, नगर परिषद सीएमओ नासिर अली और स्टाफ, एसडीआरएफ के कमांडो बद्री मण्डलोई सहित पुलिस टीम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण पूरे समय डटे रहे।

[also_read ids="5565,5564,5559,5554" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Thu, 16 Apr 2026 01:53:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में देह व्यापार का पर्दाफाश ! महिला घर में चला रही थी गंदा धंधा, महिला और युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग बालिकाओं को छुड़ाया https://acntimes.com/ratlam-sex-trafficking-bust-minor-girls-rescued-2-arrested https://acntimes.com/ratlam-sex-trafficking-bust-minor-girls-rescued-2-arrested एसीएन टाइम्स @  रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिले के ग्राम परवलिया में एक घर के भीतर चल रहे अनैतिक धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। मौके से पुलिस ने इस गंदे धंधे को संचालित करने वाली एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है।

[follow_us]

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में एक घर के अंदर संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने परवलिया गांव के एक घर में दबिश दी तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला निकला। घर के भीतर से दो नाबालिग लड़कियां मिलीं, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।

[also_read ids="5564" title="ये भी पढ़ें"]

पुलिस जांच में सामने आया कि परवलिया निवासी एक महिला अपने ही घर से यह अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। मौके पर मौजूद युवक माखन (22) पिता प्रकाश वानखेड़े, निवासी झिरनिया थाना करय, जिला खरगोन भी इस गतिविधि में संलिप्त पाया गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 143(4), 3(5) बीएनएस, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5, 6 तथा ¾ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

[also_read ids="5553" title="ये भी पढ़ें"]

टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई एसपी अमित कुमार (IPS) के निर्देशन बड़ावदा थाना प्रभारी वैभवप्रिय (IPS), महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद और चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रघुवीर जोशी सहित महिला थाना रतलाम, थाना रिंगनोद, थाना बड़ावदा और पुलिस चौकी ढोढर की संयुक्त टीम शामिल रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

[also_read ids="5346" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 15 Apr 2026 20:36:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
उपलब्धि का सम्मान ! सिंधी समाज की 110 प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन, भारतीय सिंधु सभा ने किया पुरस्कृत https://acntimes.com/ratlam-bharatiya-sindhu-sabha-110-meritorious-talents-honored https://acntimes.com/ratlam-bharatiya-sindhu-sabha-110-meritorious-talents-honored एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह संत कंवरराम नगर विरियाखेड़ी गुरु नानक भवन (गुरुद्वारे) में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय थे। अध्यक्षता सोनी समाज के पूर्व अध्यक्ष मोहन सोनी ने की। हीरालाल करमचंदानी, राजू मलकानी व जयकुमार टेकचंदानी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में अतिथियों ने सिंधी समाज के लगभग 110 प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन एवं झूलेलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात भारतीय सिंधु सभा का गीत एवं सिंधी समाज के बालक एवं बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसका संचालन भारतीय सिंधु सभा की महिला शाखा की पदाधिकारियों ने किया। सभी प्रतियोगियों को कमलेश मूलवानी (धराड़) की ओर से पुरस्कृत किया गया। आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए हीरालाल करमचंदानी, मुरली आवतानी, चंदन मोतियानी,  डॉ. विशाल गनवानी एवं राजू परियानी तथा सभी प्रायोजकों का भारतीय सिंधु सभा द्वारा अभिनंदन किया गया।

[also_read ids="5559" title="ये भी पढ़ें"]

सिंधी समाज की एक और होनहार बालिका वैदेही बलानी का विशेष सम्मान भारतीय सिंधु सभा के द्वारा किया गया। VFX एनीमेशन में कोर्स करके फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों VFX  को-ऑर्डिनेटर के रूप में कार्य किया। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 1 एवं धुरंधर 2 में भी VFX को-ऑर्डिनेशन टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यार्थियों को पुरस्कार मुरली फुलवानी, रमेश नाथानी, रमेश चोयथानी, पवन चोयथानी, सुगनाचंद प्रीतवानी, विजय गुरियानी, कैलाश टेकवानी एवं जय पंजवानी परिवार की ओर से प्रदान किए गए।

यह विद्यार्थियों का नहीं, सम्मान का सम्मान है- पांडेय

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान मतलब सम्मान का सम्मान किया गया है। आप सभी रतलाम का नाम विश्व में रोशन करें। हमारी संस्कृति, भाषा को संजोकर रखने की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। शहीद हेमू कालानी की वीरता एवं बलिदान प्रेरणादायी है। समाजजन को सिंधी भाषा में बोलें और मुझे भी इसके कुछ शब्द सिखाएं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने व संवर्धन के कार्य करें और सिंधी समाज के विकास हेतु एकीकृत होकर सामंजस्य स्थापित करें।

[also_read ids="5477" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने भी संबोधित किया

अध्यक्षता कर रहे सोनी समाज के पूर्व अध्यक्ष मोहन सोनी ने कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रमों से जुड़े का काफई अनुभव रहा है। सिंधी समाज के आध्यात्मिक गुरु पं. भवानीशंकर शर्मा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं भारतीय सिंधु सभा को समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। भारतीय सिंधु सभा रतलाम शाखा के अध्यक्ष राजू मलकानी ने भारतीय सिंधु सभा रतलाम के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया। सिंधु सभा रतलाम के कार्यवाहक अध्यक्ष जयकुमार टेकचंदानी ने भी संबोधित किया।

स्वास्थ्य शिविर और महाकाल दर्शन यात्रा का होगा आयोजन

विनोद करमचंदानी ने समाज के लिए आगामी दिनों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर एवं महाकाल दर्शन यात्रा आदि की जानकारी दी। संचालन सभा के महामंत्री हरीश करनानी ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यवाहक अध्यक्ष जयकुमार टेकचंदानी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

[also_read ids="4153" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 14 Apr 2026 20:53:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
पिता का साया उठा तो लोग बोले& "अब नहीं पढ़ पाएगी” …मां ने सींगदाने&चने बेचे, पापड़ बेले और बेटी को बना दिया MBBS डॉक्टर https://acntimes.com/ratlam-mother-struggle-selling-peanuts-daughter-doctor-success-story https://acntimes.com/ratlam-mother-struggle-selling-peanuts-daughter-doctor-success-story नीरज कुमार शुक्ला

दिसंबर 2015…,

एक हादसा…

और पूरा परिवार बिखर गया।

रतलाम के न्यू रोड क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले दिलीप बाहेती, जो सींगदाने और चने बेचकर परिवार चलाते थे, घर की सीढ़ियों से गिर पड़े। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया… लेकिन जिंदगी नहीं बच सकी।

उस दिन सिर्फ एक इंसान नहीं गया...
घर का सहारा ही चला गया था।

पीछे रह गईं- पत्नी सरला देवी… और तीन बेटियां- निकिता, भूमिका और सबसे छोटी खुशबू।

आर्थिक हालात इतने खराब थे कि सबसे बड़ा सवाल यही था कि, अब घर चलेगा कैसे… और बेटियों की पढ़ाई कैसे होगी?”

लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि-
अब ये बेटियां कैसे पढ़ पाएंगे, शायद अब ये नहीं पढ़ पाएंगे...”

लेकिन सरला देवी ने ये मानने से इनकार कर दिया।

पति का काम… चने और सींगदाने बेचने का…
उन्होंने खुद संभाल लिया।
साथ में पापड़ बेले… सिलाई की…
यहां तक कि हॉस्टल में खाना बनाने का काम भी किया।

दिन भर काम… रात में चिंता…
लेकिन एक चीज कभी नहीं टूटी-
अपनी बेटियों को पढ़ाने की जिद।

वे खुद कहती हैं-
रहन-सहन और खाने-पीने में मैं अपनी बेटियों को ज्यादा सुख नहीं दे पाई… लेकिन उनकी पढ़ाई में कभी समझौता नहीं किया।”

आर्थिक तंगी के बावजूद बेटियों को अच्छे स्कूल में पढ़ाया।
यहां माहेश्वरी समाज भी साथ खड़ा हुआ।

उधर खुशबू…
जब पिता का निधन हुआ, तब वह 10वीं कक्षा में थी।
परीक्षा सामने थी… रिजल्ट आना बाकी था…
पिता के रूप में आधार छूटा था... दिल टूटा था, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी।

तीनों बहनों ने पिता के जाने का दर्द सहा…
लेकिन उसे अपने और अपनी मां के सपनों के रास्ते में नहीं आने दिया।
बड़ी बेटी निकिता का 5 वर्ष पूर्व और भूमिका का एक वर्ष पूर्व विवाह हो चुका है। जमाई ऐसे मिले जो बेटे की कमी खलने ही नहीं देते।

सरला देवी की एक अधूरी कहानी भी इस संघर्ष के पीछे थी।

वे खुद नर्स बनना चाहती थीं…
लेकिन उनके पिता ने उन्हें आगे नहीं पढ़ने दिया।
इसलिए उन्होंने ठान लिया था-
मैं नहीं पढ़ सकी… लेकिन मेरी बेटियां जरूर पढ़ेंगी।”

और फिर एक और जिद जुड़ी-
बेटी को डॉक्टर बनाऊंगी… यदि संभव नहीं हुआ तो नर्स तो जरूर बनाऊंगी।”

एक मां की ऐसी जिद देख एक जमाई ने बेटी की तरह उनके सपने को साकार करने में सहभागिता निभाई।

[also_read ids="5523" title="ये भी पढ़ें"]

खुशबू का एडमिशन एलन इंस्टिट्यूट में करवाया गया ताकि वह डॉक्टर बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ा सके। फीस की पहली इंस्टॉलमेंट भी जमाई ने ही भरी।

पिता नहीं होने से फीस में कुछ रियायत मिली… जो नाकाफी थी...
जब यह बात माहेश्वरी समाज को पता चली
, तो मदद का हाथ आगे आया।

समाज के मानधन्या जी ने सहयोग किया और फीस में और कमी करवाई…
मेधावी छात्रा होने का फायदा भी खुशबू को मिला।

आगे की पढ़ाई के लिए मंदसौर के एक शिक्षक का मार्गदर्शन भी मिला।

और फिर…
सालों की मेहनत ने रंग दिखाया।

खुशबू बाहेती आज MBBS डॉक्टर बन चुकी हैं।

जिन हालातों में लोग सपने देखना छोड़ देते हैं…
वहां इस बाहेती परिवार ने सपना जिया… और उसे सच कर दिया।

घर में आज भी आंसू हैं…
लेकिन अब ये आंसू दर्द के नहीं—
एक मां का सपना साकार होने के, गर्व के और बेटी खुशबू की सफलता की खुशी के हैं।

डॉ. खुशबू आगे की पढ़ाई भी जारी रखना चाहती हैं।
और अपनी इस सफलता का श्रेय वे बार-बार अपनी मां को देती हैं।

डॉ. खुशबू बाहेती भावुक होकर कहती हैं-

मां… ‘थैंक्यू’ शब्द बहुत छोटा है आपके लिए।
आपने सिर्फ मुझे पढ़ाया ही नहीं, बल्कि हर उस मुश्किल से लड़ना भी सिखाया, जो रास्ते में आई।

मुझे आज भी वो दिन याद हैं… जब आप खुद थकी होती थीं, लेकिन दीदी और मेरे लिए मुस्कुराती थीं।
जब घर में पैसों की कमी होती थी, तब भी आपने कभी मेरी पढ़ाई को रुकने नहीं दिया।
आपने अपनी जरूरतों को हमेशा पीछे रखा… और मेरे सपनों को आगे।

पापा के जाने के बाद भी आपने हमें कभी टूटने नहीं दिया।
आपने मां और पिता, दोनों की जिम्मेदारी निभाई।

आज मैं जो भी हूं…
इस सफेद कोट के पीछे आपकी मेहनत, आपका त्याग और आपका विश्वास है।

आप खुद अपने सपने पूरे नहीं कर पाईं…
लेकिन आपने मेरे जरिए उन्हें जिया… और सच कर दिखाया।

मैं वादा करती हूं कि मैं एक अच्छी डॉक्टर बनूंगी-
सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि आपके हर त्याग को सार्थक करने के लिए।

थैंक्यू मां…

मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए…

और सबसे जरूरी- मुझ पर कभी विश्वास न खोने के लिए…”

[also_read ids="5557,4323" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 14 Apr 2026 18:53:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
एडवोकेट सुरेश वर्मा फिर बने रतलाम के जिला लोक अभियोजक, एक को छोड़कर सभी अतिरिक्त लोक अभियोजकों को फिर मिली जिम्मेदारी https://acntimes.com/mp-ratlam-appointment-of-public-prosecutor https://acntimes.com/mp-ratlam-appointment-of-public-prosecutor एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा रतलाम जिले के लोक अभियोजकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। अधिवक्ता सुरेश कुमार वर्मा को फिर से जिला लोक अभियोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। एक अतिरिक्त लोक अभियोजक को छोड़कर अन्य सभी को फिर से वही जिम्मेदारियां दी गई हैं जो वर्तमान में उनके पास थीं।

[follow_us]

विधि और विधायी कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोक अभियोजकों की नियुक्ति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 18 (3) के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए अथवा अधिवक्ता की उम्र 62 वर्ष (जो भी पहले हो) होने तक के लिए की गई है। आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति किसी भी समय बिना किसी कारण के निरस्त की जा सकती है।

[also_read ids="5556,5553" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Mon, 13 Apr 2026 23:23:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
सरकारी अस्पताल में कमाल ! एड़ी की ‘मृत’ नस (FHL टेंडन) ट्रांसफर कर Achilles फेल्योर का किया सफल उपचार, डॉ. दिनेश भूरिया की टीम ने की 4 घंटे की जटिल सर्जरी https://acntimes.com/ratlam-fhl-tendon-transfer-achilles-reconstruction-success https://acntimes.com/ratlam-fhl-tendon-transfer-achilles-reconstruction-success एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के बड़े सरकारी अस्पताल (Government Hospital Ratlam) ने एक बार फिर उन्नत ऑर्थोपेडिक सर्जरी (Advanced Orthopedic Surgery) के क्षेत्र में अपनी क्षमता सिद्ध की है। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश भूरिया (Dr. Dinesh Bhuria) ने फ्लेक्सर हैलूसिस लॉन्गस (Flexor Hallucis Longus - FHL) टेंडन ट्रांसफर (Tendon Transfer) जैसी जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इसके माध्यम से 62 वर्षीय मरीज छविलाल पाटीदार को पुनः कार्यात्मक गतिशीलता (Functional Mobility) प्राप्त हुई।

[follow_us]

जानकारी के अनुसार फ्लेक्सर हैलूसिस लॉन्गस (Flexor Hallucis Longus - FHL) टेंडन ट्रांसफर (Tendon Transfer) सामान्यतः उच्च स्तरीय निजी संस्थानों (Tertiary Private Hospitals) में ही उपलब्ध होती है। परंतु रतलाम के डॉ. निदेश भूरिया ने इसे सीमित संसाधनों वाले जिला अस्पताल में बीच शासकीय अस्पताल में सफलतापूर्वक करना चिकित्सा दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सर्जिकल हस्तक्षेप (Surgical Intervention) के लिए सिविल सर्जन का मार्गदर्शन निर्णायक रहा। सुविचारित प्री-ऑपरेटिव प्लानिंग (Pre-operative Planning) और टीम-आधारित सटीक निष्पादन (Team-based Execution) के माध्यम से डॉ. भूरिया और उनकी टीम ने इस उच्च जोखिम (High-risk) प्रक्रिया को सफल बनाया।

[also_read ids="5556" title="ये भी पढ़ें"]

क्लीनिकल बैकग्राउंड : मरीज की स्थिति गंभीर

खाचरोद तहसील (Khachrod Tehsil) निवासी छविलाल पाटीदार लंबे समय से Achilles टेंडन (Achilles Tendon) की गंभीर विकृति से पीड़ित थे। टेंडन पूर्णतः क्षतिग्रस्त (Complete Rupture) हो चुका था, जिससे चलना-फिरना अत्यंत कष्टप्रद हो गया था। उपचार के लिए मरीज को वडोदरा (Vadodara) भी ले जाया गया था, लेकिन उच्च उपचार लागत (High Treatment Cost) के कारण प्रक्रिया संभव नहीं हो सकी। रतलाम में परामर्श के दौरान विस्तृत क्लीनिकल असेसमेंट (Clinical Assessment) के बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया।

[also_read ids="5553" title="ये भी पढ़ें"]

FHL टेंडन ट्रांसफर : एक एडवांस रिकंस्ट्रक्टिव विकल्प

फ्लेक्सर हैलूसिस लॉन्गस (FHL) टेंडन, उच्च शक्ति (High Tensile Strength) और स्वाभाविक रक्त आपूर्ति (Intrinsic Vascularity) के कारण रिकंस्ट्रक्शन (Reconstruction) के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह Achilles टेंडन (Achilles Tendon) के विकल्प के रूप में कार्य करते हुए बेहतर हीलिंग (Enhanced Healing) सुनिश्चित करता है। Achilles टेंडन रप्चर (Achilles Tendon Rupture) की स्थिति में तीव्र एड़ी दर्द (Severe Heel Pain), चाल में असंतुलन (Gait Instability), प्राकृतिक रिपेयर की संभावना कम (Poor Natural Healing Potential) रहती है।

[also_read ids="5499" title="ये भी पढ़ें"]

सर्जिकल टेक्नीक: मल्टी-स्टेप हाई-प्रिसीजन प्रोसीजर

पोस्टेरोमेडियल अप्रोच (Posteromedial Approach) से सर्जिकल एक्सेस प्राप्त किया गया।
• FHL टेंडन की सटीक पहचान (Precise Identification) कर उसे डिस्टल रिलीज (Distal Release) किया गया।
कैल्केनियस (Calcaneus) में ड्रिलिंग द्वारा बोन टनल (Bone Tunnel Creation) तैयार की गई
टेंडन हार्वेस्टिंग (Tendon Harvesting) के पश्चात उसे टनल के माध्यम से पास कर फिक्सेशन (Fixation) किया गया।
इंटरफेरेंस स्क्रू (Interference Screw) के माध्यम से इष्टतम टेंशनिंग (Optimal Tensioning) सुनिश्चित की गई।

[also_read ids="3730" title="ये भी पढ़ें"]

ऑपरेशन : टीम-कोऑर्डिनेशन का उदाहरण

करीब चार घंटे चली इस जटिल सर्जरी में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. महेश मौर्य (Dr. Mahesh Maurya, Anesthesiology) सहित पूरी टीम का समन्वय (Intraoperative Coordination) अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। ऑपरेशन थियेटर (Operation Theatre) स्टाफ, नर्सिंग यूनिट (Nursing Unit) और टेक्निकल सपोर्ट ने प्रक्रिया को निर्बाध रूप से संचालित किया। एक ही सत्र में टेंडन हार्वेस्टिंग और इम्प्लांटेशन (Single-stage Harvesting & Implantation) इस प्रक्रिया की जटिलता को और बढ़ाता है।

[also_read ids="4634" title="ये भी पढ़ें"]

रिकवरी : एक माह में स्पष्ट सुधार

पोस्ट-ऑपरेटिव प्रबंधन (Post-operative Management) के तहत मरीज को इममोबिलाइजेशन (Immobilization) और नॉन-वेट बेयरिंग (Non-weight Bearing) प्रोटोकॉल पर रखा गया। लगभग एक माह में क्लिनिकल इम्प्रूवमेंट (Clinical Improvement) स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। मरीज वर्तमान में स्वतंत्र रूप से चलने (Independent Ambulation) में सक्षम है और दर्द में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

]]>
Mon, 13 Apr 2026 21:25:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
लापरवाहों पर सख्ती ! जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, सस्पेंड करने की अनुशंसा की, 3 साल की सजा भी हो सकती है https://acntimes.com/ratlam-census-2027-negligence-show-cause-notice-issued https://acntimes.com/ratlam-census-2027-negligence-show-cause-notice-issued एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनगणना 2027 (Census 2027) के कार्य में लापरवाही बरतने वाले 11 कर्मचारियों को नगर निगम आयुक्त (Ratlam Municipal Corporation Commissioner) अनिल भाना (Anil Bhana) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन पर प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की गई है। सभी को 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने की ताकीद की गई है। कर्मचारियों को सस्पेंड (निलंबित) करने की अनुशंसा भी की गई है।
[follow_us]

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान का सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जानी है। यह कार्य 01 से 30 मई 2026 तक चलेगा। नगर पालिक निगम के क्षेत्र में इस कार्य के लिए प्रगणकों / पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनका प्रथम प्रशिक्षण 11 से 13 अप्रैल 2026 तक में हो रहा है। इसके लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को आदेशित किया गया था। इसके बावजूद पहले सत्र में 11 कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। सभी गैरहाजिर कर्मचारियों नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अनिल भाना ने आदेश बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।
[also_read ids="5554" title="ये भी पढ़ें"]

इनके विरुद्ध हुई कार्रवाई

जनगणना के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे लोकसेवक दिलीप कुमार सिसौदिया (सहा वर्ग 3 सामाजिक न्याय विभाग रतलाम), अंतिमबाला खराड़ी माध्यमिक शिक्षक- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 रतलाम), कैलाशचन्द्र (सहायक शिक्षक - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 रतलाम), दुर्गा पालीवाल (सहायक शिक्षक - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोती नगर), आशा मकवाना (प्राथमिक शिक्षक - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीनदयाल नगर), अशोक सिंह पंवार (जिला मलेरिया विभाग पुराना कलेक्ट्रेट), जितेन्द्र तम्बोली (सहायक ग्रेड 2 जिला चिक्त्सालय), ज्योती सोनी (पर्यवेक्षक - महिला बाल विकास नरसिंह वाटीका), दमपा व्यास (जिला मलेरिया विभाग पुराना कलेक्ट्रेट), वासुदेव मईड़ा प्राथमिक शिक्षक – शासकीय न्यू विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल), झम्मू डामोर (शिक्षक - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1) को नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी को निलंबित करने की अनुशंसा भी की गई है। इसी प्रकार जनगणना कार्य की अवहेलना पर नगर पालिक निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर हितेश रान्वे, विक्रम सिंह गेहलोत, भृत्य राजेश डोडिया, यूसुफ इस्माइल, आबिद हुसैन, सलीम मोहम्मद एवं परमानन्द को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 24 घंटे में प्रति उत्तर चाहा गया है।

[also_read ids="5553" title="ये भी पढ़ें"]

अर्थदंड और सजा का है प्रावधान

जनगणना कार्य में अवहेलना करने पर जनगणना अधिनियम 1948 (Census Act, 1948) एवं जनगणना नियम 1990 (Census Rules, 1990) तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 (M.P. Civil Services Conduct Rules, 1965) के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। जनगणना अधिनियम 1948 के अनुसार दंड अधिरोपित करने एवं म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 अंतर्गत तत्काल निलम्बित करने का प्रस्ताव भी किया गया है। बता दें कि जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 5 एवं 11 के प्रावधान अनुसार जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए लोकसेवकों द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने पर एक हजार रुपए तक का अर्थदंड और दोष सिद्ध होने पर तीन वर्षा की सजा का भी प्रावधान है।

[also_read ids="5554" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 12 Apr 2026 21:52:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी कार्रवाई ! SP की विशेष टीम ने चाय&नाश्ता करने के बहाने सांवरिया रेस्टोरेंट पर दी दबिश, कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य हरीश पटेल सहित 9 जुआरी गिरफ्तार https://acntimes.com/ratlam-9-gamblers-including-a-congress-janpad-member-arrested https://acntimes.com/ratlam-9-gamblers-including-a-congress-janpad-member-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी अमित कुमार की विशेष टीम ने नामली थाना क्षेत्र के बांगरोद स्थित सांवरिया रेस्टोरेंट से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य हरीश पटेल सहित सहित अन्य शामिल हैं। मामले में बांगरोद चौकी पुलिस की लापरवाही भी समने आई है।

जानकारी के अनुसार नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगरोद चौकी क्षेत्र में जुआं और स्टे का गोरखधंधा फलने-फूलने की शिकायत मुखबिर से एसपी अमित सिंह को मिली थी। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की। टीम ने शनिवार शाम को बांगरोद के सांवलिया रेस्टोरेंट पर चाय-नाश्ता करने के बहाने पहुंची। कुछ सदस्य रेस्टोरेंट के अंदर सीढ़ियों से ऊपरी मंजिल पहुंचे जहां लोग जुआं और सट्टा करते 9 आरोपी मिले। आरोपियों के पास से 34 हजार 100 जब्त हुए हैं। टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्त में लेकर नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी और पुलिस के हवाले कर दिया।

[also_read ids="5552" title="ये भी पढ़ें"]

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

नामली पुलिस ने सभी 9 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट 3/4 में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य हरीश पिता जगदीश पटेल (29 ) निवासी बांगरोद, दीपक पिता गोपाल धाकड़ (28) निवासी बांगरोद, संजय पिता गोविंदराम पाटीदार (38) निवासी पीएनटी कॉलोनी रतलाम, पवन पिता दुर्गाशंकर सेन (32) निवासी सेजावता, शांतिलाल पिता राजाराम धाकड़ (40) निवासी बांगरोद, दीपेश पिता नागेश्वर पाटीदार (34) निवासी बांगरोद, राहुल पिता मुकेश पाटीदार (22) निवासी बांगरोद, अशोक पिता दयाराम प्रजापत (46) निवासी सेजावता, राजेश पिता वर्दीचंद्र राठौड़ (34) निवासी पचेड़ शामिल हैं।

[also_read ids="5549" title="ये भी पढ़ें"]

बांगरोद चौकी पुलिस संदेह के घेरे में

सूत्रों की मानें तो बांगरोद में एसपी की टीम द्वारा की गई कार्रवाई ने यहां की पुलिस चौकी के अमले की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। बताया जारा है कि मामले में यहां की पुलिस की लापरवाही सामने आई है। इसमें लिप्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की तैयारी एसपी द्वारा की जा रही है।

[also_read ids="5548" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 11 Apr 2026 23:54:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
महिला के पहले पति ने दूसरे पति पर किया चाकू से हमला, न्यायालय ने सुनाई 5 साल के कारावास की सजा https://acntimes.com/attack-on-wifes-second-husband-sentenced-to-5-years https://acntimes.com/attack-on-wifes-second-husband-sentenced-to-5-years एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधान जिला एव सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे ने एक महिला के पूर्व पति को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अर्थदंड भी सुनाया है। अभियुक्त ने अपनी पत्नी के वर्तमान पति पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। बीच-बचाव में महिला भी घायल हो गई थी।

अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने बताया कि अभियुक्त रिंकू पिता दुलीचंद खंगरावत निवासी ग्राम सारथल जिला बांरा (राजस्थान) फरियादी महिला का पूर्व पति है। महिला ने उसे छोड़कर अभिषेक अधिकारी के साथ विवाह कर लिया था। इससे रिंकू नाराज हो गया था और दिनांक 22 जुलाई, 2025 की रात बाणेश्वरी कॉलोनी रतलाम स्थित महिला के घर पहुंचा और उसके और उसके पति अभिषेक के साथ गाली-गलौच करने लगा।

महिला ने ऐसा करने से मना किया तो अभियुक्त ने सब्जी काटने के चाकू से अभिषेक पर जान से मारने की से हमला कर दिया। उसने अभिषेक के पेट में 4 जगह चाकू से मारे जिससे खून निकलने लगा। महिला जब बचाने आई तो अभियुक्त ने उसकी कलाई पर भी चाकू से चोट पहुंचाई थी। उसने महिला से कहा कि यदि वह अभिषेक के साथ रही तो दोनों को जान से खत्म कर देगा।

[also_read ids="5543" title="ये भी पढ़ें"]

मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहा घायल युवक

हमले के बाद महिला और उसका दूसरा पति अभिषेक को इलाज के लिए ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाया गया। जहां से अभिषेक को शासकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था जहां वह 16 दिन तक भर्ती रहा। बता दें कि घटना वाले दिन ही आरोपी रिंकू को पकड़ लिया गया था और पुलिस के हवाले कर दिया गया था। उसके विरुद्ध औद्योगिक क्षेत्र थाने में बीएनएस की धारा 109, 296, 115(2), 118(1), 351(3) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया था।

[also_read ids="5545" title="ये भी पढ़ें"]

फरियादी महिला ही हो गई थी पक्ष विरोधी

पुलिस ने विवेचना के बाद प्रधान जिला एव सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे के न्यायालय में चालान पेश किया था। सुनवाई के दौरान फरियादी ही पक्षविरोधी हो गई थी, परंतु अन्य साक्ष्यों के कथन और विशेषज्ञ साक्ष्यों के कथन और रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत किए गए थे। अभियोजन के साक्ष्य एवं तर्क से सहमत होकर न्यायालय ने अभियुक्त रिंकू पिता दुलीचंद खंगरावत को दोषी पाते हुए 5 वर्ष के कारावास एवं 2000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन की और से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता संजीव सिंह चौहान ने की।

[also_read ids="5538" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 11 Apr 2026 22:53:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्मृति शेष ! सरदार गुरनाम सिंह डंग की स्मृति में श्री अखंड पाठ साहब का समापन 11 अप्रैल को, शबद कीर्तन और शोकसभा भी होगी https://acntimes.com/ratlam-gurnam-singh-dang-conclusion-of-the-Shri-akhand-path-sahib-on-april-11 https://acntimes.com/ratlam-gurnam-singh-dang-conclusion-of-the-Shri-akhand-path-sahib-on-april-11 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति रतलाम के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग की स्मृति में श्री अखंड पाठ साहब का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन 11 अप्रैल 2026 को होगा। इसी दिन अफसोस की बैठक (शोकसभा) होगी और शबद कीर्तन भी होगा।

[follow_us]

स्व. राजेंद्र सिंह डंग के पुत्र, स्व. सुरेंद्रपाल सिंह, रणजीत सिंह और सतपाल सिंह के भाई, मनमीत सिंह (अंकित), गगनदीप सिंह (अर्पित) तथा बलजीत अग्निहोत्री (सोनल) के पिता गुरनाम सिंह का निधन 7 अप्रैल को हो गया था। उनके आत्मिक कल्याण के लिए डंग परिवार द्वारा न्यू रोड स्थित श्री गुरु सिंघ सभा के गुरुद्वारे में अंतिम अरदास एवं भोग का आयोजन किया जा रहा है।

[also_read ids="5544" title="ये भी पढ़ें"]

गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ साहब का पारायण हो रहा है जिसकी समाप्ति 11 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे होगी। इसके बाद शबद कीर्तन का आयोजन होगा। सुबह 11.00 से दोपहर 12.30 बजे तक जसकरण सिंघ (पटियाला वाले) हुजूर रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर प्रस्तुति देंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 से 1.00 बजे तक श्री गुरु सिंघ सभा न्यू रोड रतलाम के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मान सिंघ एवं साथी शबद कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक अफसोस की बैठक (शोकसभा) भी होगी।

[also_read ids="5549" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Fri, 10 Apr 2026 23:39:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
नए स्वरूप में विकसित होंगे कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली बैठक, दिए निर्देश https://acntimes.com/ratlam-kalika-mata-lok-virupaksha-mahadev-temple-project-reviewed https://acntimes.com/ratlam-kalika-mata-lok-virupaksha-mahadev-temple-project-reviewed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपाक को नए स्वरूप में विकसित करने संबंधी कार्य योजना तैयार की गई है। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रेंहलाद पटेल, कलेक्टर मिशा सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में इंजीनियर ने रतलाम शहर के कालिका माता मंदिर परिसर और विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक को नए स्वरूप में विकसित करने हेतु नक्शा एवं आमजन को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। कार्य योजना के अनुसार रतलाम शहर के झाली तालाब के आसपास सुंदर डेकोरेशन लाइटिंग एवं दुर्गा माता के 9 स्वरूपों की आकर्षक झांकी तैयार की जाएगी।

ये व्यवस्थाएं होंगे श्री कालिका माता लोक में

यहां आने-जाने वाले लोगों के लिए सुलभ रूप में दर्शन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, फूड जोन, बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग, झाली तालाब का सौंदर्यकरण, बाउंड्री वॉल, श्रद्धालुओं के लिए गरबा स्थल की व्यवस्था, पेड़-पौधों को आकर्षक रूप से सुसज्जित करने आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई। कालिका माता मंदिर लोक का निर्माण होने के बाद परिसर अपने नए स्वरूप में निखरेगा। कालिका माता मंदिर परिसर में मेला लगने के उचित स्थान की व्यवस्था, दुकानों की व्यवस्था आदि के संबंध में भी कार्य योजना तैयार की गई।

विरुपाक्ष मंदिर के आस-पास बनेगा परकोटा

बैठक में बताया गया कि विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक के मंदिर में मुख्य मंदिर तथा आसपास के चारों मंदिर का आवश्यक सुधार कार्य करते हुए नवीनीकृत किया जाएगा। मंदिर के आसपास परकोटा बनेगा। आमजन की सुविधा अनुसार मंदिर के दर्शन लिए आवागमन की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, आसपास की सभी सड़कों से आवागमन की व्यवस्था आदि की कार्य योजना बनाई गई। दांतोड़िया रोड से ग्राम मऊ फंटा तक का डेढ़ किलोमीटर मार्ग पीडब्ल्यूडी के सहयोग से बनाने के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर सिंह ने विकास कार्य संबंधित क्षेत्र के अतिक्रमण की स्थिति आबादी की स्थिति, निजी भूमि की स्थिति, शासकीय भूमि की स्थिति एवं कार्य में होने वाले व्यय का आकलन संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियर को 14 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

[also_read ids="4900" title="ये भी पढ़ें"]

ये उपस्थित रहे

बैठक में बिलपांक के समाजसेवी अशोक पाटीदार, रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर, तहसीलदार आशीष उपाध्याय, जिला शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी अरुण कुमार पाठक, पुरातत्व विभाग इंदौर के सब इंजीनियर अंकित चौहान, मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के राजकुमार रघुवंशी, आर्किटेक्ट सागर जगवानी, मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के कार्यपालिका यंत्री मनीष डहरिया उपस्थित रहे।

]]>
Thu, 09 Apr 2026 22:11:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम । सरदार गुरनाम सिंह डंग पंचतत्व में विलीन, पुत्रों और भाई ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी https://acntimes.com/ratlam--sardar-gurnam-singh-dangs-last-rites-performed https://acntimes.com/ratlam--sardar-gurnam-singh-dangs-last-rites-performed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष व मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा केंद्रीय उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग (68) का मंगलवार रात को निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार दोपहर बड़बड़ रोड स्थित निवास से निकली। अंतिम संस्कार भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि पुत्र अंकित डंग, गगनदीप सिंह डंग एवं भाई सतपाल सिंह डंग ने दी।

[follow_us]

गुरनाम सिंह डंग कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। 16 साल विकास समिति के अध्यक्ष रहे डंग के कार्यकाल में समिति ने अनेकों उपलब्धियां हासिल की व संस्था तथा शहर का नाम गौरवान्वित किया। उन्हें अंतिम विदाई देन के लिए महापौर प्रहलाद पटेल, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश व्यास, गुरुद्वारा श्री रामदास दरबार के कश्मीर सिंह, श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति उपाध्यक्ष हरजीत चावला, वीरेंद्र बाफगांवकर, सतीश पुरोहित, पारस सकलेचा, सुभाष जैन, विशाल शर्मा, गोविंद काकानी, अरुण त्रिपाठी, देवेंद्र वाधवा, भगत सिंह भदौरिया, मुकेश जैन, मणिलाल जैन, मनोहर पोरवाल विप्लव जैन, राकेश पोरवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन शामिल रहे।

[also_read ids="5541,4717" title="ये भी पढ़ें"]

जमाना बड़े शौक से सुन रहा था, आप ही सो गए दास्तां कहते कहते...

"आदरणीय श्री गुरनाम सिंह जी शिक्षा जगत की एक ऐसी शख्सियत थी जिनका जीवन वर्णन शब्दों में बयां करना संभव नहीं है आप एक जीती जागती किदवंती थे उनके पास आया कोई भी व्यक्ति कभी निराशा नहीं लौटता था दूर दृष्टि सोच वाले श्री डंग का इस तरह जाना हर किसी को स्तब्ध व मायूस कर गया आदरणीय 'सर' आप बहुत याद आओगे.. बहुत याद आओगे... मेरे जीवन में आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी विनम्र श्रद्धांजलि आदरणीय सर जी।"

- राकेश पोरवाल, पत्रकार

]]>
Wed, 08 Apr 2026 23:13:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम के श्रीराम पान भंडार पर बिक रही थी प्रतिबंधित ई&सिगरेट, पुलिस ने जब्त कर व्यवसायी के खिलाफ दर्ज किया केस, जानिए& क्या है ई&सिगरेट... https://acntimes.com/ratlam-banned-e-cigarettes-seized-accused-arrested https://acntimes.com/ratlam-banned-e-cigarettes-seized-accused-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत माणक चौक पुलिस ने पान की एक दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की है। जब्त की गई प्रतिबंधित सिगरेट की कीमत 27 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। पुलिस ने विक्रेता के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

माणक चौक पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर नाहरपुरा स्थित श्रीराम पान भंडार पर दबिश दी। इस दौरान यहां प्रतिबंधित ई-सिगरेट का संग्रहण और बिक्री होना पाया। तलाशी लेने पर यहां विभिन्न कंपनियों एवं फ्लेवर की कुल 23 पैकेट ई-सिगरेट बरामद की। इनकी अनुमानित कीमत ₹27,600/- है।

[also_read ids="5538" title="ये भी पढ़ें"]

नहीं दिखा सका लाइसेंस

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दुकानदार से ई-सिगरेट रखने एवं विक्रय करने संबंधी वैध लाइसेंस के बारे में पूछताछ की लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इससे पुलिस ने आरोपी जय कुमार पिता गोविंद केवलानी (31), निवासी 137 नाहरपुरा, रतलाम के विरुद्ध इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4/7, 5/8 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया।

[also_read ids="5357" title="ये भी पढ़ें"]

क्या है ई-सिगरेट

ई-सिगरेट (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट/वेप्स) बैटरी से चलने वाला एक प्रकार का उपकरण है। इसमें एक बैटरी, हीटिंग कॉइल और लिक्विड टैंक होता है। यह निकोटीन वाले तरल पदार्थ को भाप में बदलता है। यह निकोटीन अत्यधिक नशीला होता है। इसमें डायसेटाइल, बेंजीन और भारी धातु जैसे हानिकारक रसायन हो सकते हैं जिससे फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है। यह मस्तिष्क के विकास को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इसके चलते ही भारत सरकार ने ई-सिगरेट के उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन पर पूरी तरह से प्रतिबंध (Ban) लगा रखा है।

[also_read ids="5288" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 08 Apr 2026 22:09:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग का निधन, 8 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार https://acntimes.com/ratlam-gurnam-singh-dang-passes-away https://acntimes.com/ratlam-gurnam-singh-dang-passes-away एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग का मंगलवार रात को निधन हो गया। वे कुछ दिन से अस्वस्थ थे। दिवंगत डंग की अंतिम यात्रा 8 अप्रैल 2026 (बुधवार) को दोपहर 1 बजे बरबड़ रोड पर स्थित राज गार्डन के सामने स्थित उनके निवास से निकलेगी और भक्तन की बावड़ी स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

[follow_us]

शिक्षा जगत और सामाजिक कार्यों में गुरनाम सिंह डंग का नाम बहुत आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है। 68 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले डंग के निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई, लोग हतप्रभ रह गए। कोई भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा था इसलिए ज्यादातार लोगों ने डंग के करीबी लोगों को कॉल कर पुष्टि की। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और उनके व्यक्तित्व और कृतीत्व पर भावान्जलि देने का सिलसिला शुरू हो गया।

[also_read ids="5164,5239" title="ये भी पढ़ें"]

16 साल से थे शिक्षण समिति के अध्यक्ष

डंग 16 साल से श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष थे। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन ने समिति द्वारा संचालित शिक्षण संस्थों ने उल्लेखनीय सफलता हालिस की। परीक्षा परिणाम के साथ ही खेलों में भी संस्थाओं को काफी पहचान मिली। डंग वे मप्र-छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंघ सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी थे। उनके एक भाई सतपाल सिंह, दो बेटे मनमीत सिंह और गगनदीप सिंह डंग और एक बेटी सोनल अग्निहोत्री है। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी व श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में 8 अप्रैल को अवकाश रहेगा।

]]>
Tue, 07 Apr 2026 23:37:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
बैठक में संकल्प ! कांग्रेस 6 अप्रैल को करेगी प्रदर्शन, टैक्स बढ़ाने और जनविरोधी प्रस्तावों का होगा विरोध https://acntimes.com/ratlam-congress-protest-on-april-6 https://acntimes.com/ratlam-congress-protest-on-april-6 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कांग्रेस ने नगर निगम सम्मेलन से पहले ही महापौर सहित सत्तापक्ष को घेरने के लिए प्रदर्शन करने की तैयारी की है। प्रदर्शन 6 अप्रैल 2026 को होगा। इस दौरान पार्टी नगर सरकार के जनविरोधी प्रस्तावों का विरोध किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए शनिवार को हुई शहर कांग्रेस की बैठक में जिला प्रभारी एवं सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल और विधानसभा प्रभारी राजा चौकसे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने संकल्प लिया।

बैठक का आयोजन कस्तूरबा नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि सरदारपुर के विधायक ग्रेवाल और विधानसभा प्रभारी राजा चौकसे रहे। इसमें वार्ड अध्यक्ष, मंडलम और सेक्टर पदाधिकारी, पार्षद दल, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और इंटक सहित सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। शहर के चारों ब्लॉक अध्यक्षों ने नवगठित संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की। इस दौरान नगर निगम के प्रस्तावों, संभावित टैक्स बढ़ोतरी और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। बैठक में नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और जनहित की अनदेखी को लेकर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम जनसेवा के बजाय कमाई का माध्यम बनता जा रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आवाज उठाएंगे।

[also_read ids="5538" title="ये भी पढ़ें"]

इन मुद्दों पर होगा प्रदर्शन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि 6 अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा। यह नगर निगम सम्मेलन के पूर्व होगा। निगम सम्मेलन में कई प्रकार के टैक्स बढ़ाने सहित कई जनविरोधी प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार महंगाई, सीवरेज और अन्य मूलभूत समस्याओं से जूझ रही जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस इसका जोरदार प्रदर्शन करेगी। जिला प्रभारी ग्रेवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी 2027 के निगम और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से हर वार्ड में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं विधानसभा प्रभारी चौकसे ने 6 अप्रैल को होने वाले जन आक्रोश प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

[also_read ids="5537" title="ये भी पढ़ें"]

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने पर जोर

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने युवाओं की भागीदारी और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जनसंपर्क का यह सबसे प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए अधिक से अधिक लोगों तक मुद्दों को पहुंचाया जा सकता है। पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कहा कि नगर निगम सामाजिक संस्था है, यह कोई दुकान नहीं है जहां से व्यक्ति कमाई करे। यहां सभी को सेवा करनी चाहिए ना कि अर्थव्यवस्था के पीछे दौड़ना चाहिए।

[also_read ids="5535" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने भी किया संबोधित

बैठक की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से किया गया। बैठक को पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित, राकेश झालानी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। संचालन रजनीकांत व्यास ने किया। आभार प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष यास्मीन शेरानी ने व्यक्त किया।

]]>
Sun, 05 Apr 2026 00:02:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
MDMA ड्रग की फैक्ट्री चलाने वाले दिलावर खान व परिवार की 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, रतलाम पुलिस की कार्रवाई पर सफेमा न्यायालय ने मुहर https://acntimes.com/major-action-under-safema-assets-of-mdma-drug-traffickers-frozen https://acntimes.com/major-action-under-safema-assets-of-mdma-drug-traffickers-frozen एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध रतलाम पुलिस ने महत्वपूर्ण वैधानिक कार्रवाई की है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में कालूखेड़ा के चिकलाना गांव में MDMA की फैक्ट्री संचालित करने वाले तस्कर दिलावर खान और उसके परिवार की संपत्ति फ्रीज करवाई है। SAFEMA - Smugglers and Foreign Exchange Manipulators (Forfeiture of Property) Act के तहत हुई इस कार्रवाई पर सफ़ेमा न्यायालय ने भी मुहर लगा दी है। न्यायालय ने आरोपियों की मादक पदार्थ की तस्करी से हुई आमदनी से अर्जित 16 करोड़ 16 लाख रुपए की संपत्ती फ्रीज की गई है।

[follow_us]

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वाले दिलावर खान व अन्य आरोपियों की संपत्ति की जानकारी पुलिस ने प्राप्त की थी। इसमें पता चला कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में लिप्त रहे हैं तथा इस अवैध गतिविधि से उन्होंने भारी मात्रा में अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। इन संपत्तियों का कोई वैध आय स्रोत उपलब्ध नहीं है।

जांच अधिकारी ने समस्त कारणों को अभिलेखित करते हुए NDPS Act - 1985 की धारा 68-ई एवं 68-एफ के तहत SAFEMA न्यायालय से 55.70 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज करने के लिए वैधानिक प्रक्रिया अपनाई थी। इसके चलते SAFEMA न्यायालय ने आरोपी दिलावर खान, अजहर खान, मुमताज बी एवं इमरान खान की कुल 16 करोड़ 16 लाख रुपए कीमती संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी किए।

[also_read ids="5357" title="ये भी पढ़ें"]

जारी रहेगी कार्रवाई

एसपी ने बताया कि रतलाम पुलिस मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं इससे अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध कठोर, प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। समाज को नशामुक्त बनाने हेतु आगे भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहे और भी लोगों को चिह्नित कर सम्पत्ति फ्रीज की कार्यवाही की जाएगी।

[also_read ids="5524" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 04 Apr 2026 22:06:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
नियुक्ति / मनोनयन : यास्मीन शेरानी महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व जुबिन जैन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त https://acntimes.com/ratlam-yasmin-sherani-appointed-to-mahila-congress-and-jubin-jain-to-bjp https://acntimes.com/ratlam-yasmin-sherani-appointed-to-mahila-congress-and-jubin-jain-to-bjp एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कांग्रेस की पार्षद यास्मीन शेरानी और भाजपा के युवा नेता जुबिन जैन को संगठनों में नई जिम्मेदारियां मिली हैं। शेरानी को मप्र महिला कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं जैन रतलाम जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने अपनी कार्यकारिणी का ऐलान शनिवार को किया। इसमें रतलाम से यास्मीन शेरानी को उपाध्यक्ष पद पर स्थान दिया। रतलाम से ही रानी देवड़ा का नाम भी शामिल है जिन्हें प्रदेश सचिव बनाया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा की स्वीकृति के बाद जारी की गई है। सूची में कुल चार उपाध्यक्ष हैं जिनमें से दो ग्वालियर और एक इंदौर से हैं।

[also_read ids="5535" title="ये भी पढ़ें"]

उधर, भारतीय जनता पार्टी के रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने युवा नेता जुबिन जैन को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है।

]]>
Sat, 04 Apr 2026 19:17:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
खाद के लिए सख्ती ! ई&टोकन प्रणाली से खाद नहीं बेचने वाले 19 निजी उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी https://acntimes.com/ratlam-show-cause-notices-issued-to-19-fertilizer-dealers https://acntimes.com/ratlam-show-cause-notices-issued-to-19-fertilizer-dealers एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसानों को उर्वरक (खाद) की आपूर्ति में गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए प्रशासन सख्ती बरत रहा है। कतिपय निजी विक्रेताओं द्वारा ई-टोकन जारी किए बिना खाद बेंचने के मामले भी प्रशासन ने एक्शन लिया है। ऐसे 19 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

उप संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास आर. के. सिंह ने बताया कि रतलाम जिले में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के पालन में 01 अप्रैल से ई-विकास (ई-टोकन) उर्वरक प्रणाली के तहत ही शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण करने के निर्देश सभी खाद विक्रेताओं को दिए गए हैं। इसके मद्देनजर कलेक्टर मिशा सिंह ने आदेशानुसार 19 निजी विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें वे विक्रेता शामिल हैं जिन्होंने 01 से 02 अप्रैल की अवधि में बिना ई-टोकन के खाद बेचा है

[also_read ids="5504" title="ये भी पढ़ें"]

बताया जा रहा है कि कलेक्टर को खाद वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली थी जिसके चलते उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। यदि कारण बताओ नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो ऐसे सभी विक्रेताओं के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

]]>
Sat, 04 Apr 2026 18:50:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये कैसी विडंबना ! भाजपा विधायक को कलेक्ट्रेट की साढ़ियों पर बैठकर करना पड़ा कलेक्टर का इंतजार, सख्त लहजे में प्रशासन को दी यह चेतावनी... https://acntimes.com/ratlam-bjp-mla-forced-to-wait-for-collector-while-sitting-on-the-collectorate-stairs https://acntimes.com/ratlam-bjp-mla-forced-to-wait-for-collector-while-sitting-on-the-collectorate-stairs एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के रतलाम जिले में एक बार फिर भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि को कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर बैठकर कलेक्टर का इंतजार करना पड़ा। ये कोई सामान्य जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि आरक्षित विधानसभा सीट आलोट के विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय हैं जो यहां किसानों के साथ ज्ञापन देने पहुंचे थे। उन्हें और उनके समर्थकों को करीब आधा घंटा तक कलेक्टर का इंतजार करना पड़ा। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई को तो धरना तक देना पड़ा था।

घटना शनिवार की है। आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय किसानों के साथ ज्ञापन देने के लिए जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। वे कलेक्टर को ज्ञापन देना चाह रहे थे लेकिन कलेक्टर मिशा सिंह ने उन्हें अपने चैंबर में आने के लिए कहा लेकिन उनके समर्थक इसके लिए सहमत नहीं हुए। समर्थकों की नाराजगी पर विधायक कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर ही बैठ गए और इंतजार करने लगे। उन्होंने कहा कि जानता से जुड़ा मामला है इसलिए बातचीत भी जनता के बीच ही होगी। करीब आधा घंटे बाद कलेक्टर सिंह खुद ही कार्यालय के बाहर आईं और उन्होंने विधायक डॉ. मालवीय से ज्ञापन लिया। विधायक ने उन्हें क्षेत्र और किसानों से जुड़ी समस्याएं बताई। विधायक ने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसानों की बात नहीं सुनी गई, तो ‘जिंदाबाद’ के नारे ‘मुर्दाबाद’ में बदल सकते हैं।

[also_read ids="4885" title="ये भी पढ़ें"]

यह है मामला

विधायक डॉ. मालवीय के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना के तहत बन रहे एक्सप्रेस हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की जा रही है। इसमें दिए जाने वाले मुआवजे को लेकर शिकायतें आ रही हैं जिससे किसान परेशान हैं। इसलिए किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए लेकिन जिम्मेदारों द्वारा उनकी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम विकास के बाधक नहीं हैं, विकास होना चाहिए और ना ही हम रोड बनाने का विरोध कर रहे हैं, किंतु किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा भी मिले इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने 5 से 7 ग्रामों का क्लस्टर बनाने और क्लस्टर ग्रामों की भूमि की गाइड लाइन व बाज़ार मूल्य के हिसाब से मुआवजा राशि तय करने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक हाईवे का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

[also_read ids="5531" title="ये भी पढ़ें"]

जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ भी हो चुका ऐसा

बता दें कि, बीते पखवाड़े जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई पति शंभुलाल के साथ कलेक्टर से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचीं थी। तब मुलाकात के लिए कलेक्टर से समय नहीं मिला था। इससे नाराज होकर वे कलेक्टर कार्यालय में ही धरने पर बैठ गईं थी। सोशल मीडिया में यह बात वायरल हुई तो अन्य अधिकारी उन्हें समझाने पहुंचे थे। अगले दिन भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई को अपने साथ लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे और चर्चा के बाद मामला शांत हुआ था। 15 दिन से भी कम अवधि में भाजपा के ही निर्वाचित जनप्रतिनिधि का इस तरह कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों पर बैठकर कलेक्टर का इंतजार करने का मामला भी तूल पकड़ रहा है। इसे लेकर विपक्ष तो सवाल उठा ही रहा है, सत्ता में काबिज भाजपा के लोग भी कटाक्ष करने से नहीं चूक रहे। वहीं ऐसा कहने वालों की भी कमी नहीं है कि सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों को यदि ज्ञापन देना है या अधिकारी से मिलना है तो वे संगठन के उन प्रमुखों को बताकर ऐसा कदम उठाएं जिन्हें समन्वय की जिम्मेदारी मिली है।

[also_read ids="5533" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sat, 04 Apr 2026 17:27:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम ब्रेकिंग न्यूज ! धोखाधड़ी में माहिर कॉलोनाइजर मनीष सुराना को 3 साल के सश्रम कारावास की सजा, नगर निगम में बंधक प्लॉट बेचने के डेढ़ दशक पुराने मामले में मिला न्याय https://acntimes.com/ratlam-breaking-colonizer-manish-surana-sentenced-to-3-years-in-prison https://acntimes.com/ratlam-breaking-colonizer-manish-surana-sentenced-to-3-years-in-prison न्यायालय ने 22 हजार रुपए किया जुर्माना, नगर निगम के अधिकारी दोषमुक्त

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी प्रगति असाटी ने धोखाधड़ी में माहिर कॉलोनाइजर मनीष पिता पूनमचंद्र को धोखाधड़ी के तीन साल के सश्रम कारावास की सजा से दंडित है। न्यायालय ने अभियुक्त को अलग-अलग धाराओं में 22 हजार रुपए अर्थदंड भी सुनाया है। सुराना को नगर निगम में बंधक रखे गए प्लॉट बिना अनुमति लिए ही बेचने के मामले में दंडित किया गया है।

[follow_us]

प्रभारी सहायक निदेशक अभियोजन योगेश कुमार तिवारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम रतलाम के थाना प्रभारी द्वारा एसपी का पत्र क्रमांक पु.अ./रत/रीडर /3946-ए/ दिनांक 09.06.2010 प्राप्त हुआ था। पत्र के साथ आवेदक भगवतीलाल पिता श्यामसुन्दर सोनी, निवासी चांदनी चैक रतलाम के आवेदन की छायाप्रति, नगर निवेश कार्यालय रतलाम की समिति की रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाई गई थी। उक्त पत्र में गोपाल नगर कॉलोनी ग्राम राजगढ़ के कॉलोनाइजर मनीष पिता पूनमचन्द्र सुराना उम्र 42 निवासी 19 बिचलावास रतलाम द्वारा किए गए फर्जीवाड़े का ब्योरा दिया गया था। इसमें बताया गया था कि कॉलोनाइजर द्वारा नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत नक्शे से विपरित सार्वजनिक उपयोग हेतु छोड़ी गई भूमि पर अवैध निर्माण करवाकर अवैध लाभ अर्जित किया गया है। इसके चलते तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. पाटीदार ने आरोपी मनीष के विरूद्ध अपराध क. 308/10 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर प्रकरण के अनुसंधान में लिया था।

[also_read ids="5413" title="ये भी पढ़ें"]

बगीचे और रास्ते की जमीन पर भी कर दिया निर्माण

पुलिस द्वारा किए गए अनुसंधान में पाया गया कि आरोपी गोपालनगर कॉलोनी के लिए सर्वे नम्बर 102/1 व 102/2 के स्वीकृत अभिन्यास के अनुसार कुल रकबा 0.470 हेक्टर में से 0.050 हेक्टर (497 वर्ग मीटर) बगीचे के लिए आरक्षित की गई थी। किन्तु कॉलोनाइजर मनीष सुराना ने बगीचे तथा रास्ते की 1400 वर्गफीट भूमि पर छत विहीन निर्माण किया। कालोनी की सड़क की चौड़ाई भी 24 फीट 06 इंच के स्थान पर 20.9 फीट की बनाकर 4 फीट कम कर दी गई। स्वीकृत अभिन्यास अनुसार भूखण्ड की चैड़ाई 11 फीट तथा लंबाई 45 फीट को बदल कर विभिन्न चैड़ाई में विभक्त कर भूखण्डों के आगे व पीछे 8 फीट व 5 फीट खुला सीमांत क्षेत्र नहीं छोड़ और सम्पूर्ण भूखण्ड पर निर्माण कर दिया।

[also_read ids="5436" title="ये भी पढ़ें"]

17 भूखण्ड और भवन रखे थे बंधक, सभी बेच दिए

आरोपी मनीष सुराना द्वारा गोपाल नगर के कुल भूखण्डों में से 25 प्रतिशत अर्थात 17 भूखण्ड और भवन सरल क्रमांक 13 से 17 तथा 42 से 49 तक नगर निगम में बंधक रखे गए थे। उक्त बंधक भूखण्डों को अनाधिकृत रूप से बंधक मुक्त करवाए बिना भूखण्डों को विक्रय कर दिया गया। साक्षी धर्मराज यादव, रेखा दुबे, सलामत खान, कृष्णवल्लभ शर्मा तथा समिति के सदस्य उपयंत्री नगर निगम रतलाम अनवर कुरैशी, पटवारी निनामा, राजस्व निरीक्षक भेरूलाल रावल के कथन लिए गए। अनुसंधान के दौरान नगर निगम रतलाम से बंधक भूखण्डों के नामांतरण तथा भवन निर्माण की अनुमति की जानकारी बंधकनामा की प्रमाणित प्रति भी प्राप्त की गई।

[also_read ids="5490" title="ये भी पढ़ें"]

न कॉलोनी का निर्माण पूरा हुआ न ही बंधक प्लॉट मुक्त हुए

जिला पंजीयक कार्यालय रतलाम से बंधक भूखण्डों को आरोपी मनीष सुराना द्वारा विक्रय करने की रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रतिलिपियां प्राप्त की गईं। इसमें पता चला कि बंधक भूखण्डों को नगर निगम रतलाम के अधिकारी आरोपी संदेश शर्मा, जी. के. जायसवाल तथा ओमप्रकाश शर्मा द्वारा बंधक रखे गए भूखण्डों पर भवन निर्माण की अनुमति व नामांतरण किया गया। आरोप था कि अधिकारियों ने यह कृत्य कॉलोनी का निर्माण पूरा हुए बिना और बंधक भूखण्ड मुक्त हुए बिना ही आरोपी मनीष सुराना के के षड्यंत्र में शामिल होकर बंधक भूखण्डों पर भवन निर्माण की अनुमति जारी कर दी और नामान्तरण भी करवा दिया जोकि धारा 120बी भादंवि की श्रेणी में आपराधिक कृत्य है।

[also_read ids="5493" title="ये भी पढ़ें"]

इन धाराओं का भी हुआ प्रकरण में इजाफा

अभियोजन के अनुसार आरोपी संदेश शर्मा, गिरिराज कुमार जायसवाल तथा ओमप्रकाश शर्मा की गिरफ्तारी की आवश्कता नहीं होने से दिनांक 08.05.2018 को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए धारा 41 (क) जाफ्ता फौजदारी का सूचना-पत्र तामील करवाया गया। इसके साथ ही प्रकरण में धारा 420 के साथ ही धारा 120 बी भादवि तथा धारा 293 म.प्र. नगर निगम अधिनियम, धारा 36घ म.प्र. नगर एवं निवेश अधिनियम 1973, धारा 292-सी म.प्र. कॉलोनाइजर एक्ट भी बढ़ाई गई थी। पुलिस ने पूरी विवेचना के बाद न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। जहां अभियोजन पक्ष की ओर से करवाए गए 12 साक्ष्य एवं दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर न्यायालय को अभियुक्त मनीष पिता पूनमचन्द्र सुराना (42) निवासी 19 बिचलावास रतलाम को दोषी पाया और सजा सुनाई। वहीं अन्य आरोपियों गिरिराज कुमार जायसवाल, संदेश शर्मा तथा ओमप्रकाश शर्मा को दोषमुक्त कर दिया।

[also_read ids="5531" title="ये भी पढ़ें"]

किस धारा में क्या सजा मिली

न्यायालय ने अभियुक्त मनीष सुराना को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपए सुनाया है। इसक अलावा धारा 201 में 06 माह का सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपए जुर्माना किया गया। म.प्र नगर एवं ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के तहत धारा 292 सी में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपए के जुर्माने से एवं धारा 36 में 4 माह का सश्रम कारावास एवं 2 हजार रुपए के जुर्माने से भी दण्डित किया गया है। मामले में शासन की ओर से सफल पैरवी एडवोकेट हेमंत राठौर ने की।

[follow_us]

]]>
Thu, 02 Apr 2026 20:04:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
कृपया ध्यान दें ! हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत पुलिस ने जारी किया यातयात एवं रुट डायवर्शन प्लान, जान लें आपको कहां से गुजरना है, वाहन कहां रखना है https://acntimes.com/ratlam-barbad-hanuman-temple-fair-traffic-arrangements-and-parking-plan https://acntimes.com/ratlam-barbad-hanuman-temple-fair-traffic-arrangements-and-parking-plan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में 02 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर बरबड़ हनुमान मंदिर पर उत्सव होगा। इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा होने की संभावना से पुलिस ने यातायात व्यवस्था और डायवर्सन प्लान तैयार किया है। अगर आप भी मंदिर और मेले में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर को पढ़ लें कि आपको कहां से होकर जाना है और अपने वाहन कहां रखने हैं। पुलिस ने इस व्यवस्था का पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

  • सैलाना से रतलाम शहर की ओर आने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान सेजावता फंटा एवं जावरा अंडर ब्रीज होते हुए शहर में जाएंगे 
  • शिवगढ़ एवं वन विभाग तिराहा से राम मंदिर एवं मेडिकल कॉलेज की ओर आने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड़ हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान सैलाना बस स्टैंड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, प्रतापनगर ब्रिज, डी-मार्ट, सेजावता होते हुए जाएंगे
  • सैलाना बस स्टैंड से राम मंदिर, मेडिकल कॉलेज की ओर जाने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड़ हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान दो बत्ती, फव्वारा चौक, प्रतापनगर ब्रिज, डी-मार्ट होते हुए जाएंगे।
  • सुभाष नगर ब्रिज से 80 फिट रोड होते हुए सैलाना की ओर जाने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड़ हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान वरोठ माता मंदिर रिंग रोड होते हुए जाएंगे।

[also_read ids="5530" title="ये भी पढ़ें"]

कार्यक्रम में आने वालों की पार्किंग व्यवस्था

  • श्री जी पैलेस चार पहिया वाहन पार्किंग।
  • रघुवीर आश्रम दो पहिया वाहन पार्किंग।
  • अमृत गार्डन पार्किंग।
  • अंजनी धाम पार्किंग।
  • गंगा सागर कॉलोनी पार्किंग।

[also_read ids="5531" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Wed, 01 Apr 2026 23:24:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी कार्रवाई ! CBI का रतलाम के CGST कार्यलाय में छापा, सहायक आयुक्त रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार, फर्नीचर व्यवसायी भी जांच के घेरे में https://acntimes.com/ratlam-cbi-raid-cgst-assistant-commissioner-arrested-on-charges-of-accepting-a-bribe https://acntimes.com/ratlam-cbi-raid-cgst-assistant-commissioner-arrested-on-charges-of-accepting-a-bribe एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सीबीआई (CBI) ने सीजीएसटी (CGST) के सहायक आयुक्त शंकर परमार (Assistant Commissioner Shankar Parmar) को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने जीएसटी (GST) के मामले में जावरा की एक फर्म के विरुद्ध कार्रवाई शुरू नहीं करने के एवज में रिश्वत थी। रिश्वत की राशि रतलाम (Ratlam) के फर्नीचर व्यवसायी के माध्यम से लेने की बात सामने आई है। सीबीआई ने मामले में फर्नीचर व्यवसायी को भी आरोपी बनाया है।

मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने रतलाम से एक फर्नीचर व्यवसायी को पूछताछ के लिए उठाया है। बाद में सूत्रों से पता चला कि 30 जनवरी 2026 को जावरा के राजेश मनसुखानी नामक एक व्यक्ति की शिकायत पर सीबीआई के भोपाल मुख्यालय से आठ सदस्यीय दल ने सीनियर इंस्पेक्टर अभिषेक सोनेकर के नेतृत्व में कार्रवाई की है। सीबीआई ने रतलाम में पदस्थ सीजीएसटी के सहायक आयुक्त शंकर परमार और सुरेश मनसुखानी (Suresh Mansukhani) नामक एक व्यक्ति को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) व प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।

[also_read ids="5527" title="ये भी पढ़ें"]

दोपहर में ली थाह, शाम को मारा छापा !

सूत्रों के अनुसार सीबीआई के दल ने मंगलवार दोपहर को ही रतलाम में सीजीएसटी ऑफिस और यहां प्रतापनगर-अहिंसाग्राम मार्ग स्थित फर्नीचर व्यवसाय से जुड़ी फर्म की लोकेशन आदि ट्रैस कर ली थी जिससे जुड़े व्यक्ति के माध्यम से सीजीएसटी के सहायक आयुक्त परमार को रिश्वत मिलने वाली थी। इसके बाद टीम शिकायकर्ता राजेश मनसुखानी (Rajesh Mansukhani) नामक व्यक्ति को जावरा लेने पहुंची और उसे साथ लेकर रतलाम आई। यहां पहले शिकायकर्ता के माध्यम से फर्नीचर निर्माता फर्म के सुरेश मनसुखानी की पहचान की। इसी दौरान टीम ने सीजीएसटी ऑफिस में धावा बोलकर सहायक आयुक्त परमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। विभाग के रिकॉर्ड से शिकायकर्ता से जुड़े प्रकरण की जानकारी भी प्राप्त की।

[also_read ids="5478" title="ये भी पढ़ें"]

5 लाख रिश्वत मांगी, 1.50 लाख में सौदा तय हुआ !

बताया जा रहा है कि सीजीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा शिकायकर्ता राजेश के जीएसटी से जुड़े एक प्रकरण में कार्रवाई नहीं करने के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। कई बार की चर्चा के बाद सौदा 1.50 लाख रुपए में तय हुआ था। सहायक आयुक्त द्वारा यह राशि सुरेश मनसुखानी के माध्यम से देना तय हुआ था। पुष्टि के बाद सीबीआई ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी सुरेश सुरेश प्रसिद्ध फर्म आनंद बिग माल से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

[also_read ids="5409" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 31 Mar 2026 23:33:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी सजा ! 4 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नौकरी से हटाया, बैठकों में अनुपस्थित रहने और काम नहीं करने पर गिरी गाज https://acntimes.com/ratlam-services-of-4-anganwadi-workers-and-helpers-terminated https://acntimes.com/ratlam-services-of-4-anganwadi-workers-and-helpers-terminated एसीएन टाइम्स @ रतलाम रतलाम जिले में कामचोर और लापरवाह कर्मचारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाजना परियोजना की चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नौकरी से हटा दिया गया है। इन कर्मचारियों को बैठकों में अनुपस्थित रहने और दिए गए लक्ष्यों के विरुद्ध शून्य प्रगति रहने के कारण पर यह दंड मिला है।

बाजना परियोजना में अधिकारियों द्वारा लगातार आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की स्थिति काफी खराब मिली। इन सभी को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे और नियत समयावधि में स्पष्टीकरण मांगा गया था। बावजूद इन कर्मचारियों ने न तो ठीक से जवाब देना जरूरी समझा और न ही अपने रवैये में कोई सुधार किया।

[also_read ids="5527,5520" title="ये भी पढ़ें"]

इन कारणों से की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तरुण जैन और अन्य द्वारा आंगनवाड़ियों में लापरवाहियों और काम नहीं होने की शिकायत के बाद निरीक्षण किया था। इस दौरान अनेकों अनियमितताएं सामने आईं थी। कार्यकर्ता / सहायिका की लगातार आंगनबाड़ी केन्द्रों में एवं सेक्टर बैठकों में अनुपस्थिति, विभागीय योजनाओं में अरुचि एवं पोषण ट्रैकर ऐप में लक्ष्य में 0 (शून्य) प्रगति सहित विभिन्न पैरामीटर पर कार्य नहीं करने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने का शामिल हैं। इसके चलते ही यह कार्रवाई की गई है।

[also_read ids="5517,5514" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने समाप्त की सेवाएं

लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासनी के चलते सैलाना के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तरुण जैन द्वारा जांच के बाद प्रतिवेदन दिया गया था। इसके आधार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलाया ने गैर-जिम्मेदार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवाएं समाप्त कर दी है। इनमें आंगनवाड़ी केंद्र रतनगढ़ नल्ला की कार्यकर्ता ललिता निनामा, जानकरा-02 की कार्यकर्ता अंगूरबाला चारेल, आंगनबाड़ी केंद्र बजरंगगढ़-02 की कार्यकर्ता वाली बाई, आंगनबाड़ी केंद्र देवीपाड़ा की सहायिका सुरता बाई शामिल हैं।

]]>
Mon, 30 Mar 2026 20:52:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम : बरबड़ हनुमान मेला 29 मार्च से 2 अप्रैल तक, 31 को संयुक्त अखाड़े के साथ निकलेंगी झांकियां, महापौर ने तैयारियों की समीक्षा की https://acntimes.com/ratlam-barbad-hanuman-fair-from-march-29-to-april-2 https://acntimes.com/ratlam-barbad-hanuman-fair-from-march-29-to-april-2 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम द्वारा प्रसिद्ध चमत्कारी बरबड़ हनुमान मंदिर पर 29 मार्च से 2 अप्रैल तक मेला आयोजित किया जाएगा। 31 मार्च को संयुक्त अखाड़े के साथ झांकियां भी निकलेंगी। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए महापौर प्रहलाद पटेल ने बैठक ली।

[follow_us]

बैठक में मेले की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सभी पार्षदों के साथ साझा की गई। मेले का शुभारंभ 29 मार्च को शाम 5.00 बजे होगा। मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम, मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप होंगे। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। विशेष अतिथि पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे। महापौर पटेल ने बैठक में कहा कि बड़बड़ हनुमान मेला शहर की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने एवं मेले को भव्य बनाने हेतु सक्रिय प्रयास करने के निर्देश दिए।

[also_read ids="5515" title="ये भी पढ़ें"]

अखाड़ों के पहलवान करेंगे शस्त्र कला का प्रदर्शन

महापौर ने बताया कि इस वर्ष नगर निगम परिषद द्वारा मेले में नवाचार किया जा रहा है। इसके तहत 31 मार्च (मंगलवार) को राम मंदिर से बरबड़ हनुमान मंदिर तक हनुमानजी की भव्य झांकी, चल समारोह एवं संयुक्त अखाड़ा निकाला जाएगा। इस आयोजन में शहर के विभिन्न अखाड़ों के पहलवान एक ही बैनर के अंतर्गत शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें बैण्ड-बाजे एवं ढोल की आकर्षक प्रस्तुति भी शामिल रहेगी।

[also_read ids="5510" title="ये भी पढ़ें"]

दो दिवसीय चंटिया रास होगा

महापौर पटेल ने कहा कि इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए नगर के विभिन्न समाजों से अधिकाधिक सहभागिता अपेक्षित है। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने भी झांकी, चल समारोह, संयुक्त अखाड़ा एवं दो दिवसीय चंटिया रास कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। मेले के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा उत्कृष्ट सहभागिता के लिए पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। समापन मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए की गई। नगर निगम द्वारा सभी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा आयोजन को भव्य रूप देने हेतु व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

[also_read ids="5517" title="ये भी पढ़ें"]

कब – क्या होगा

  • 29 मार्च : शाम 7.00 बजे सुंदरकांड के साथ मेले का शुभारंभ और चंटिया रास।
  • 30 मार्च : शाम 7.00 बजे चंटिया रास।
  • 31 मार्च : शाम 7.00 बजे राम मंदिर से हनुमान जी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ चल समारोह एवं 7.30 बजे से श्री रामजी व हनुमानजी पर आधारित भक्ति संध्या।
  • 1 अप्रैल : शाम 7.30 बजे स्टैंडअप कॉमेडियन शो और लाइव ऑर्केस्ट्रा।
  • 2 अप्रैल : शाम 7.30 बजे कवि सम्मेलन।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया, राजू सोनी, पार्षद रणजीत टांक, धर्मेंद्र रांका, बलराम भट्ट, प्रीति कसेरा तथा पार्षद प्रतिनिधि रमेशचंद्र पांचाल, शेरू पठान एवं राजेंद्र चौहान भी मौजूद थे।

]]>
Fri, 27 Mar 2026 15:13:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम न्यूज : अब सुबह 8.00 से 11:30 बजे तक लगेगी आंगनवाड़ियां, ग्रीष्म ऋतु के कारण तय किया समय https://acntimes.com/anganwadi-timings-changed-in-ratlam https://acntimes.com/anganwadi-timings-changed-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम  जिले में संचालित सभी आंगनवाड़ियों का समय बदल दया गया है। अब आंगनवाड़ियां सुबह 8.00 से 11.30 बजे तक लगेंगी। यह निर्णय ग्रीष्म ऋतु और लगातार बढ़ते समय के कारण लिया गया है।

[follow_us]

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधौलिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप सचिवमध्यप्रदेश शासनमहिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के आदेशानुसार ग्रीष्म ऋतु की गर्मी को देखते हुए एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर आने वाले छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आंगनवाड़ी का समय बदला गया है। ग्रीष्म काल (अप्रैल से जून 2026) में आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन का समय बच्चों के लिए सुबह 08:00 से 11:30 बजे तक का निर्धारित किया गया है।

[follow_us]

]]>
Fri, 27 Mar 2026 14:21:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
पेट्रोल&डीजल अलर्ट ! लाखों लीटर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक है जिले में, अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग, इसलिए अफवाहों पर न दें ध्यान https://acntimes.com/ratlam-queues-form-at-petrol-and-diesel-pumps-due-to-rumors https://acntimes.com/ratlam-queues-form-at-petrol-and-diesel-pumps-due-to-rumors एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पेट्रोल और डीजल की कमी न तो देश में है और न ही हमारे रतलाम जिले में। जिले में दोनों ही प्रकार के ईंधन का स्टॉक लाखों लीटर में है। आपको पेट्रोल-डीजल मिलने में समस्या नहीं आए, इसके लिए अधिकारी सभी पम्पों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और स्टॉक भी चैक कर रहे हं। इसलिए आप अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और पम्पों पर अनावश्यक भीड़ नहीं न लगाएं।

सोमवार शाम से अचानक ही पेट्रोल-डीजल पम्पों पर भीड़ बढ़ने लगी। वजह रतलाम शहर का एक पट्रोल पम्प का बंद होना रहा। यह पम्प संचालक के परिवार में कोई कार्य होने से बंद हुआ। हालांकि, इसके बाद एक और पम्प बंद होने की भी खबर सोशल मीडिया पर साझा हुई तो लोगों में तनाव बढ़ना शुरू हो गया। यह तनाव मंगलवार को भी पूरे दिन देखने को मिला। पेट्रोल-डीजल पम्पों पूरे दिन वाहनों चालकों की भीड़ देखने को मिली।

प्रशासन ने दिखाई सक्रियता, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

स्थिति बेकाबू न हो इसके लिए कलेक्टर मिशा सिंह ने राजस्व अधिकारियों को पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण कर स्टॉक चैक करने के आदेश दिए। आदेश मिलते ही राजस्व अधिकारी पेट्रोल पम्पों पर जा धमके और वहां उपलब्ध डीजल-पेट्रोल का स्टॉक जांचा। उन्होंने पम्प संचालकों और स्टाफ को हिदायत दी कि वे किसी को भी ड्रम, कैन, बोतल आदि में डीजल-पेट्रोल नहीं दें। वहां मौजूद लोगों को भी समझाइश दी और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा। अधिकारियों ने बताया कि पम्पों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।

कहां किसने किया निरीक्षण

नायब तहसीलदार पिन्की साठे ने रतलाम के साक्षी पेट्रोल पम्प, तहसीलदार रतलाम शहर ऋषभ ठाकुर ने पटेल पेट्रोल पंप, बाजना तहसीलदार मनीष जैन ने बाजना क्षेत्र के पेट्रोल पम्प का निरीक्षण किया। जावरा एसडीएम सुनील जयसवाल ने जावरा क्षेत्र में, रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर ने रतलाम ग्रामीण के पेट्रोल पम्पों पर स्टॉक का सत्यापन किया।

जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। ऑयल कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च की स्थिति में जिले के 184 पेट्रोल पम्पों पर 13 लाख 26 हजार लीटर पेट्रोल और 16 लाख 16 हजार लीटर डीजल उपलब्ध है। गोले ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और पेट्रोल-डीजल को लेकर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें।

फिर भी नहीं दिखा हिदायत का असर

पेट्रोल पम्प संचालकों और स्टाफ को स्पष्ट आदेश दिए जाने के बाद भी वहां लोगों को कैन, ड्रम और बोतल में पेट्रोल और डीजल दिया जा रहा है। राजस्व अधिकारियों की मंगलवार को दी गई चेतावनी भी बेअसर नजर आई। लोग बड़ी-बड़ी कैन और ड्रम लेकर उनमें डीजल-पेट्रोल भरवाते नजर आए।

]]>
Wed, 25 Mar 2026 01:20:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम : बिबड़ोद नवयुवक मंडल ने 40 वर्षों में किए सेवा कार्यों से बनाई पहचान, साधारण सभा में दिलीप लोढ़ा अध्यक्ष एवं हेमंत कोठारी सचिव बने https://acntimes.com/new-executive-committee-of-bibdod-navyuvak-mandal-ratlam-constituted https://acntimes.com/new-executive-committee-of-bibdod-navyuvak-mandal-ratlam-constituted एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बिबड़ोद नवयुवक मंडल रतलाम में निरंतर 40 वर्षों से धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य रचनात्मक कार्य और सेवा कर रहा है। अपने सेवा प्रकल्पों के चलते ही मंडल ने नगर अपनी अलग पहचान बनाई है। यह बात मंडल की साधारण सभा में वक्ताओं ने कही।

[follow_us]

सभा के अतिथि ललित कोठारी, अशोक चौटाला, प्रीतेश गादिया, प्रदीप पोखरना रहे जिनका स्वागत मंडल पदाधिकारियों ने किया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष दिलीप लोढ़ा एवं सचिव हेमंत कोठारी बनाए गए। उपाध्यक्ष विमल गुगलिया, कोषाध्यक्ष संजय चोपड़ा, सहसचिव मुकेश तांतेड़ बनाए गए। मार्गदर्शक मंडल में हिम्मत कोठारी, संरक्षक लालचंद सुराणा, ललित कोठारी, अशोक चौटाला, संयोजक जयंतीलाल भरगट, प्रदीप पोखरना, स्तम्भ संजय भंडारी, शैलेन्द्र लालन बनाए गए।

ये बने कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारणी में आकाश कोठारी, गजेंद्र मेहता, अभय गुगलिया, चाँदप्रकाश मेहता, सोनिल लालन, रजत लोढ़ा, संदीप चौहान, उत्तम कटारिया, मणिभद्र भंडारी, जितेन्द्र चोपड़ा, शुभम कटारिया, सिद्धार्थ कोठारी, दीपक भरगट, प्रदीप डांगी, नीलेश पोरवाल, सौरभ भंडारी, सुनील चौरड़िया, देवेंद्र दरबार, उमेश पावेचा, पंकज श्रीमाल शामिल किए गए हैं।

महिला मंडल में इन्हें शामिल किया

महिला मंडल परिवार में सुधा भंडारी, विभा लालन, पिस्ता लोढ़ा, प्रभा कोठारी, प्रभा भरगट, शशि चौहान, नीतू श्रीमाल, ममता चोपड़ा, नीलिमा पोरवाल, बबिता चौरड़िया, प्रियंका कोठारी, मलका तांतेड़, माधुरी चौपड़ा, नेहा भरगट, प्रीति जैन, चांदनी पावेचा को लिया गया। संचालन हेमंत कोठारी ने किया। आभार जितेन्द्र चोपड़ा ने माना।

]]>
Mon, 23 Mar 2026 22:28:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम की आंगनवाड़ियों में मिली अनियमितताएं, 4 परियोजना अधिकारी, 2 सुपरवाइजर सहित अन्य को शोकॉज नोटिस जारी https://acntimes.com/irregularities-in-ratlam-anganwadis-show-cause-notices-issued https://acntimes.com/irregularities-in-ratlam-anganwadis-show-cause-notices-issued एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में संचालित आंगनवाड़ियों में अनियमितताएं थम ही नहीं रही हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार किए जा रहे निरीक्षण के बाद भी अनियमितताएं मिल रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इसके लिए परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तथा एक स्व-सहायता समूह को शोकॉज नोटिस जारी किया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग के लिए विकसित व्यवस्था के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान कुछ केन्द्रों पर आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनुपस्थित पाई गईं। स्वयं सहायता समूह द्वारा भोजन समय पर प्रदाय नहीं करने की बात भी सामने आई है। कार्य में लापरवाही बरतने के कारण 4 परियोजना अधिकारी, 2 सुपरवायजर, 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 1 सहायिका एवं सूरज स्व-सहायता समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

[also_read ids="5333" title="ये भी पढ़ें"]

कहां क्या अनियमितता मिली

निरीक्षण के दौरान बाजना परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र संदला-1 तथा सैलाना परियोजना के अंतर्गत बल्लापाड़ा आंगनवाड़ी केन्द्र बंद पाए गए। दोनों ही केन्द्रों पर कार्यकर्ता अनुपस्थित थीं। बाजना परियोजना की पर्यवेक्षक श्यामा सिंगाड़ एवं सैलाना परियोजना की पर्यवेक्षक अनीता खांदल द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के कार्यों पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं रखे जाने के पर उन्हें कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र बल्लापाड़ा पर सूरज स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष/सचिव द्वारा नाश्ता एवं भोजन प्रदाय नहीं किए जाने पर, आंगनवाड़ी सहायिका कृष्णा प्रभुलाल एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजु विश्राम को केन्द्र पर अनुपस्थित होने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

[also_read ids="5499" title="ये भी पढ़ें"]

यहां भी मिली अनियमितता

निरीक्षण के दौरान आंगनवड़ी केन्द्र धनजीबाई का नोहरा क्र.-1 (रतलाम शहर-2), बरसी (आलोट), भैसा डावर (रतलाम ग्रामीण-2), हेवतखेड़ा (जावरा ग्रामीण) पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्धारित मेनू के अनुसार ताजा पका हुआ भोजन बच्चों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था।  इसके लिए रतलाम शहर-2 की परियोजना अधिकरी अर्चना माहौर, जावरा ग्रामीण परियोजना अधिकारी अंकिता पाटीदार, आलोट की प्रभारी परियोजना अधिकारी मोनिका शुक्ला, रतलाम ग्रामीण-2 की प्रभारी परियोजना अधिकारी फिरदौस खान द्वारा केन्द्र का संचालन नियमानुसार एवं संतोषजनाक नहीं पाया गया। इससे विभाग द्वारा इन्हें भी कारण बताओ सूचना पर जारी किया गया।

]]>
Mon, 23 Mar 2026 19:22:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम : माहेश्वरी समाज के आचार्य महंत त्रयंबक गिरी ने गो हत्या पर प्रतिबंध की मांग उठाई, 27 अप्रैल को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देने का आह्वान किया https://acntimes.com/ratlam-impose-a-ban-on-cow-slaughter-tryambak-giri-Ji https://acntimes.com/ratlam-impose-a-ban-on-cow-slaughter-tryambak-giri-Ji एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रथम माहेश्वरी आचार्य सोमानी तरुण तपस्वी मंडल श्री महंत त्र्यंबक गिरी जी का रतलाम प्रवास हुआ। गो सेवा के उद्देश्य को लेकर राजस्थान से मध्य प्रदेश के भ्रमण पर निकले आचार्य ने यहां श्री माहेश्वरी भवन में समाजजन एवं नगर के गो सेवकों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गो सम्मान आह्वान अभियान से जुड़कर अभियान को शसक्त बनाने पर जोर दिया।

[follow_us]

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण 27 अप्रैल 2026 को तहसील से लेकर हर स्तर पर अधिकाधिक नागरिकों एवं गो भक्तों के हस्ताक्षर करवाकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएं। इसमें मांग की जाए कि, देश में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गो माता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव और राष्ट्र धरोहर का सम्मान मिले। गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून बने एवं केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बने, जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष में समान रूप से गो सेवा हो सके। गोधर बोर्ड बने, चारा सुरक्षा नीति तय हो, गो आधारित कृषि नीति तय हो तथा पंच गव्य उत्पादों का निर्माण एवं वितरण बढ़े।

[also_read ids="5501" title="ये भी पढ़ें"]

महंत श्री का किया सम्मान

रतलाम आगमन पर महंत श्री का अध्यक्ष शैलेंद्र डागा, डॉ. बी. एल. तापड़िया, नरेंद्र बाहेती ने सम्मान किया। इस अवसर पर द्वारकादास भंसाली, राजेश चौखड़ा, राजेश माहेश्वरी, आशीष लोहिया, द्वारकाधीश धूत, जितेंद्र चिचानी, मनीष मालपानी, गोपाल काबरा, मधु बाहेती, शशि मालपानी, राजदेवी राठी एवं बड़ी संख्या में गो सेवक उपस्थित रहे।

[also_read ids="5498" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Sun, 22 Mar 2026 16:25:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
Ratlam News : जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा के विरुद्ध FIR दर्ज, शराब दुकान पर ताला जड़ने के मामले में हुई कार्रवाई https://acntimes.com/fir-registered-against-ratlam-district-panchayat-cice-president https://acntimes.com/fir-registered-against-ratlam-district-panchayat-cice-president एसीएन टाइम्स@ रतलाम । जिले के सैलाना क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ स्थित शराब दुकान पर ताला जड़ने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और उनके समर्थकों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। FIR आबकारी विभाग ने दर्ज करवाई है। आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ने शिवगढ़ थाने पर एक लिखित आवेदन दिया है। इसके अनुसार 15 मार्च 2026 की रात शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित एक शराब दुकान पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और समर्थकों ने ताला जड़ दिया था। यह मामला गंभीर होकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का होकर कानून व्यवस्था से जड़ा है। इस शिकायत के आधार पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा एवं अन्य लोगों पर धारा 126(2), 127(2) बीएनएस में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसलिए दर्ज हुआ केस 

बता दें कि, उक्त शराब दुकान पर विवाद हो गया था। जानकारी मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और उनके समर्थकों ने शराब दुकान पहुंच कर शटर पर ताला जड़ दिया था। तब उपाध्यक्ष का कहना था कि दुकान पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं। इससे वे स्थानीय लोगों से विवाद करते हैं। नतीजतन लोगों को परेशानी होती है। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने व्वयवस्था संभाली थी।

]]>
Sun, 22 Mar 2026 11:22:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
Ratlam News : हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘दाजी’ कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर केंद्रित ध्यान, 22 मार्च को होगा आयोजन, पुस्तक विमोचन भी होगा https://acntimes.com/ratlam-eeartfulness-raja-yoga-meditation-on-march-22nd https://acntimes.com/ratlam-eeartfulness-raja-yoga-meditation-on-march-22nd एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं हार्टफुलनेस केन्द्र रतलाम द्वारा 22 मार्च को तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित राजयोग पर आधारित ध्यान की अनुभूति का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें हार्टफुलनेस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पद्म भूषण कमलेश डी. पटेल ‘‘दाजी’’ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

[follow_us]

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री एवं वर्ल्ड जैन कॉन्फेडरेशन के चैयरमेन चेतन्य काश्यप ने बताया कि रविवार को सायं 6.00 बजे सैलाना रोड स्थित श्रीजी पैलेस में पूज्य दाजी के मार्गदर्शन में ध्यान सत्र के आयोजन के साथ-साथ दाजी और बी. रतिनासबापथी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘होली तीर्थंकर्स’’ इन द लाइट ऑफ हार्टफुलनेस ‘पुण्यात्मन् तीर्थंकर और हार्टफुलनेस’ के हिन्दी संस्करण का स्थानीय विमोचन भी किया जाएगा।

[also_read ids="5322" title="ये भी पढ़ें"]

राजा दशरथ से 72 पीढ़ी पहले हुई थी खोज

पुस्तक विमोचन के साथ जिस राजयोग पर आधारित ध्यान सत्र का आयोजन किया जा रहा है, उस राजयोग की प्रथम खोज पूज्य दाजी के अनुसार तीर्थंकर श्री ऋषभदेवजी द्वारा राजा दशरथ के 72 पीढ़ी पहले की गई थी। कुछ सदियों से यह पद्धति विलुप्त हो गई थी। इसकी पुनः खोज हार्टफुलनेस संस्था के आदिगुरु श्री लालाजी साहब ने 19वीं शताब्दी के अंत में की। इस पर आधारित सत्र में ध्यान की विशिष्ट अनुभुति होगी। सत्र में गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

[follow_us]

]]>
Sat, 21 Mar 2026 00:15:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
कसा शिकंजा ! एक दिन पूर्व जेल भेजा गया कॉलोनाइजर मनीष सुराना 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन के नाम पर ठगी का मामला https://acntimes.com/ratlam-colonizer-manish-surana-on-4-day-police-remand https://acntimes.com/ratlam-colonizer-manish-surana-on-4-day-police-remand एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धोखाधड़ी में माहिर कॉलोनाइजर मनीष सुराना की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अभी तक गिरफ्तारी से बचते घूम रहे आरोपी को एक दिन पूर्व न सिर्फ जेल हो गई बल्कि पुलिस ने एक अन्य मामले में 5 दिन की रिमांड पर भी ले लिया है। पुलिस आरोपी सुराना के विरुद्ध दर्ज अन्य मामलों की फाइलें भी खंगाल रही है।

नगर निगम में शहर की गोपालनगर कॉलोनी के बंधक रखे भूखंड धोखाधड़ी कर बेचने के मामले में कॉलोनाइजर मनीष सुराना को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा सोमवार को जमानत आवेदन खारिज कर जेल भेज दिया था। संभावना जताई जा रही थी कि आरोपी की ओर से जमानत के लिए एक और प्रयास करने की तैयारी की जा रही थी लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी सुराना को 4 दिन की रिमांड पर सौंपने का अनुरोध न्यायालय से किया जिसे स्वीकार कर लिया गया है। न्यायालय से आरोपी को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

[also_read ids="5490" title="ये भी पढ़ें"]

इंदौर के ज्वैलर के साथ की धोखाधड़ी

स्टेशन रोड पुलिस द्वारा आरोपी मनीष सुराना को इंदौर के ज्वैलर देवेंद्र सोनी से 35 लाख रुपए की ठगी को लेकर दर्ज प्रकरण में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। सुराना पर आरोप है कि उसने सोनी को रतलाम में नगर निगम के सामने निर्माणाधीन समदड़िया गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन का सौदा करवाने के नाम पर 35 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। इसकी शिकायत सोनी ने स्टेशन रोड थाने में दर्ज करवाई थी।

[also_read ids="5489" title="ये भी पढ़ें"]

खारिज हो चुकी है जमानत याचिका

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है किंतु वह फरार चल रहा था। आरोपी ने अलग-अलग मामलों में क्रमशः मप्र उच्च न्यायालय और स्थानीय न्यायालय में जमानत के लिए याचिकाएं लगा दी थीं लेकिन दोनों ही न्यायालयों से राहत नहीं मिली। यही कारण है कि आरोपी ने सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए थे। यह संज्ञान में आते ही स्टेशन रोड पुलिस ने उसे रिमांड पर मांग लिया। एसपी अमित कुमार के अनुसार आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर सौंपा गया है।

[also_read ids="5483" title="ये भी पढ़ें"]

बड़ा भाई भी बदनाम कॉलोनाइजर

आरोपी मनीष सुराना का बड़ा भाई कॉलोनाइजर राजकुमार उर्फ राजू सुराना भी धोखाधड़ी के मामले में काफी बदनाम है। जमीनों के घोटालों के लिए जानी जाने वाली पूनम विहार कॉलोनी में राजकुमार भी पार्टनर है। सूत्रों की मानें तो राजकुमार को कुछ दिन पूर्व ही चेक बाउंस के मामले में सजा भी सुनाई गई थी और अर्थदंड भी किया गया था।

[follow_us]

]]>
Tue, 17 Mar 2026 22:22:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
न्यायालय का फैसला ! चेक बाउंस होने पर LIC एजेंट को एक वर्ष की सजा, 1.11 लाख रुपए अर्थदंड भी हुआ https://acntimes.com/lic-agent-gets-one-year-imprisonment-for-cheque-bouncing https://acntimes.com/lic-agent-gets-one-year-imprisonment-for-cheque-bouncing एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेक बाउंस के एक प्रकरण में न्यायालय ने एलआईसी एजेंट सतीश कुमार चौरड़िया को एक वर्ष के कारावास तथा 1 लाख 11 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। फैसला प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय ने सुनाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सतीश कुमार चौरड़िया ने 2019 में मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद याकूब, निवासी जावरा रोड, रतलाम से 70 हजार रुपए उधार लिए थे। उधारी की राशि चुकाने के लिए आरोपी द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र की रतलाम शाखा का 70 हजार रुपए का चेक दिया गया था।

[also_read ids="5490,5489" title="ये भी पढ़ें"]

नोटिस भेजने के बाद भी नहीं किया भुगतान

परिवादी द्वारा उक्त चेक बैंक में प्रस्तुत था। परंतु, आरोपी के खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद परिवादी ने विधि अनुसार नोटिस भेजा, लेकिन आरोपी ने भुगतान नहीं किया।

[also_read ids="5484,5478" title="ये भी पढ़ें"]

मामले में परिवादी की ओर से अधिवक्ता हेमंत चारोड़िया ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी सतीश चौरड़िया को दोषी मानते हुए 13 मार्च 2026 को एक वर्ष के कारावास और 1,11,000 रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।

]]>
Tue, 17 Mar 2026 00:14:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
ब्रेकिंग न्यूज ! धोखेबाज कॉलोनाइजर मनीष सुराना को न्यायालय ने भेजा जेल, नगर निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला https://acntimes.com/court-sends-fraudulent-colonizer-manish-surana-to-jail https://acntimes.com/court-sends-fraudulent-colonizer-manish-surana-to-jail एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धोखाधड़ी के लिए कुख्यात कॉलोनाइजर मनीष सुराना को न्यायालय ने एक मामले में जेल भेज दिया है। नगर निगम में बंधक प्लॉट बेचने से जुड़े एक प्रकरण में मुल्जिम बयान के लिए पेश नहीं होने पर न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जेल जाने से बचने के लिए आरोपी ने जमानत आवेदन पेश किया था जो न्यायालय ने खारिज कर दिया।

जानकारी के अनुसार फरियादी भगवतीलाल पिता श्यामलाल सोनी द्वारा गत 19 जून, 2009 को औद्योगिक क्षेत्र थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि कॉलोनाइजर मनीष पिता पिता पूनमचंद्र सुराना निवासी बिचलावास ने शहर के गोपालनगर राजगढ़ कॉलोनी के नगर निगम में बंधक करीब 17 भूखंडों को बिना मुक्त करवाए नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से सांठगांठ कर बेचकर धोखाधड़ी की है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी मनीष सुराना के विरुद्ध अपराध क्रमांक 308/10 धारा 420 आईपीसी का प्रकरण दर्ज किया था। मामले में करीब 8 साल तक जांच चली जिसके बाद 06 मई 2018 को पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया था। मामले की सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में चल रही थी।

[also_read ids="5436" title="ये भी पढ़ें"]

न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट

न्यायालय द्वारा प्रकरण में आरोपी मनीष सुराना के मुल्जिम बयाने के लिए गत 3 मार्च 2026 की तारीख नियत की थी लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। इसे न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी सुराना की गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इससे घबराये आरोपी ने सोमवार (16 मार्च, 2026) को न्यायालय में पेश होकर जमानत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी प्रगति असाटे ने आरोपी मनीष सुराना का जमानत आवेदन खारिज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

[also_read ids="5413" title="ये भी पढ़ें"]

ये भी हैं प्रकरण में आरोपी

बता दें कि, उक्त प्रकरण में आरोपी मनीष सुराना के साथ ही नगर निगम के अधिकारी संदेश पिता एस. एस. शर्मा, इंजीनियर जी. के. (गिरिराज कुमार) पिता भंवरलाल जायसवाल, ओमप्रकाश पिता कृष्णकांत शर्मा को भी आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि इन्होंने नगर निगम में बंधक भूखंडों पर न सिर्फ भवन निर्माण की अनुमति जारी करवा दी अपितु नामांतरण भी कर दिया। यह कृत्य कॉलोनी का निर्माण पूरा हुए और बंधक भूखंड मुक्त करवाए बिना ही कर दिया गया था। इसके चलते मनीष सुराना के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में उक्त आरोपियों को भी शामिल करते हुए उनके विरुद्ध धारा 120बी आईपीसी, धारा 293 मप्र नगर निगम अधिनियम, धारा 36घ मप्र नगर एवं निवेश अधिनियम 1973 तथा धारा 292सी मप्र कॉलोनाइजर एक्ट भी बढ़ाई गई थी।

]]>
Mon, 16 Mar 2026 19:41:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
भ्रष्टाचार की सीवरेज लाइन ! ‘अमृत’ की पाइप लाइन हुई ध्वस्त, ‘विष’ बह रहा सड़कों पर, पार्षद शेरानी की दहाड़& ठेकेदार का भुगतान रोको https://acntimes.com/sewage-line-of-corruption-in-ratlam https://acntimes.com/sewage-line-of-corruption-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अमृत-01 योजना के तहत गंदगी को शहर से बाहर ले जाने के लिए डाली गई सीवरेज लाइन की अनियमितताएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं चैंबर ढह गए हैं तो कहीं पाइप ध्वस्त हैं। नतीजतन सड़कों पर गंदगी रूपी विष बह रहा है। इसे लेकर वार्ड क्रमांक 27 की पार्षद एवं कांग्रेस नेता यास्मीन शेरानी ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर सीवरेज ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग उठाई है।

पार्षद शेरानी ने आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों में सीवरेज कार्य के कारण आमजन और जनप्रतिनिधियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टेंडर की शर्तों के अनुसार काम नहीं होने से कई स्थानों पर सीवरेज लाइन टूट चुकी है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे नागरिकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

[also_read ids="4178,4179" title="ये भी पढ़ें"]

दावा 28 कर्मचारियों की नियुक्ति का, दिखते नहीं

पार्षद ने पत्र में बताया है कि सीवरेज कंपनी द्वारा 28 कर्मचारियों की नियुक्ति का दावा किया है। परंतु, यह स्पष्ट नहीं है कि वे कर्मचारी कहां-कहां कार्यरत हैं। इसलिए कर्मचारियों की जांच की जाए और अनियमितता और टेंडर की शर्तों के अनुसार काम नहीं करने वाले सीवरेज ठेकेदार का भुगतान रोका जाए। कांग्रेस पार्षद ने बताया कि उन्होंने वीडियो के माध्यम से भी नगर निगम प्रशासन को इस समस्या के बारे में बताया गया है। इसके बावजूद अभी तक कार्रवीन हीं हुई है।

[also_read ids="4193,4885" title="ये भी पढ़ें"]

दो घंटे खड़े रह कर सफाई

पार्षद शेरानी के अनुसार सीवरेज लाइन ध्वस्त होने से उनके वार्ड में गंदगी इकट्ठी हो रही है। इससे आज उनके वार्ड में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने खुद लगभग दो घंटे खड़े रहकर नालियों की सफाई करवाई। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी राजेंद्र सिंह पंवार, झोन प्रभारी पर्वत हाड़े सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

]]>
Sat, 14 Mar 2026 01:20:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
न्याय का मंदिर ! श्रम न्यायालय के जज ने वीडियो कॉल पर अस्वस्थ महिला हितग्राही से की बात, उनके मानवीय दृष्टिकोण और त्वरित कार्रवाई की हो रही प्रशंसा https://acntimes.com/ratlam-labour-court-demonstrates-such-compassion-praised-by-all https://acntimes.com/ratlam-labour-court-demonstrates-such-compassion-praised-by-all एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में श्रम न्यायालय (Ratlam Labour Court) में शुक्रवार को न्यायाधीश चिराग अरोरा (Judge Chirag Arora) की सहृदयता ने सभी का दिल जीत लिया। न्यायालय के आदेश पर चेक वितरण के दौरान एक महिला के कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पाने से उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से उनकी सहमति से उसकी परिजन को चेक प्रदान करवाया। यह देख वहां मौजूद सभी पक्षकार कह उठे कि- न्यायाधीश हों तो ऐसे।

[follow_us]

हुआ यूं कि रतलाम के श्रम न्यायालय (कैंप कोर्ट) में विभिन्न मामलों की सुनवाई हो रही थी। सुनवाई पीठासीन अधिकारी (न्यायाधीश) चिराग अरोरा कर रहे थे। इस दौरान न्यायालय द्वारा दिनांक 8 अगस्त 2023 को पारित एक आदेश के परिपालन में खेतान एग्रो उद्योग के प्रबंधन द्वारा विजयी होने वाले श्रमिकों को राहत राशि (एक-एक लाख रुपए) के चेक वितरित किए जाने थे। श्रमिकों की ओर से पैरवी करने वाले एडवोकेट नीरज सक्सेना और प्रबंधन के अभिभाषक भी मौजूद थे। न्यायाधीश अरोरा ने एक-एक कर सभी श्रमिकों को नाम से बुलाकर और उनकी पहचान की पुष्टि के बाद राहत राशि के चेक का वितरण करवाया।

[also_read ids="3824,3825" title="ये भी पढ़ें"]

वीडियो कॉल के जरिये की पुष्टि

चेक वितरण के दौरान न्यायाधीश द्वारा हितग्राही रंजा पति केशवलाल का नाम पुकारे जाने पर उन्हें बताया गया कि वे न्यायालय में उपस्थित नहीं। बताया गया कि रंजा के स्थान पर उनकी भाभी (भाई की पत्नी) चेक लेने आई हैं। इस पर न्यायाधीश अरोरा ने चेक लेने आई महिला से पूछा कि क्या वे हितग्राही के सगे भाई की पत्नी हैं? और रंजा खुद क्यों नहीं आई हैं? महिला ने बताया कि वे रंजा के रिश्ते में भाई की पत्नी हैं। उन्होंने यह भी बताया रंजा अस्वस्थ हैं और वे उपचार के लिए अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हैं। यह पता चलते ही न्यायाधीश ने त्वरित एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए रंजा को वीडियो कॉल करवाकर की खुद बात की।

[also_read ids="3916,4115" title="ये भी पढ़ें"]

पहले 'नमस्ते' किया, फिर ली सहमति

वीडियो कॉल पर न्यायाधीश अरोरा ने हितग्राही रंजा का पहले नमस्ते कह कर अभिवादन किया और उसके बाद चेक लेने आई महिला के बारे में जानकारी ली। रंजा ने बताया कि उक्त महिला उनके रिश्ते में भाई की पत्नी हैं। अतः उन्हें प्रदान किया जा सकता है। हितग्राही की सहमति के बाद न्यायाधीश ने उनका चेक उनकी परिजन को प्रदान करवाया। इस दौरार न्यायालय में खेतान एग्रो से जुड़े हितग्राहियों के अलावा अन्य मामलों के पक्षकार और अभिभाषक आदि उपस्थित थे। सभी ने न्यायाधीश की इस मानवीय दृष्टिकोण और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके।

]]>
Fri, 13 Mar 2026 23:58:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
एक और करतूत ! मुस्लिम युवक मुन्ना चश्मा ने युवती को नशीला पदार्थ चटाकर किया RAPE, 21 दिन पूर्व नाबालिग के यौन शोषण का केस भी हो चुका दर्ज https://acntimes.com/rape-case-registered-against-muslim-youth-in-ratlam https://acntimes.com/rape-case-registered-against-muslim-youth-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मुस्लिम युवक मुन्ना चश्मा के विरुद्ध ज्यादती का एक और केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे और उसकी सहेली को अपने किराये के कमरे में बुलाया और नशीला पदार्थ चटाकर ज्यादती की। मुन्ना चश्मा पर लगभग 21 दिन पहले कक्षा 12वीं की एक छात्रा से ज्यादती का केस दर्ज हुआ था।

जानकारी के अनुसार शहर की एक 19 वर्षीय हिन्दू युवती ने अपनी बड़ी बहन के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंच कर अपने साथ ज्यादती होने की शिकायत दर्ज कराई। युवती ने पुलिस को बताया कि मैं कक्षा 8वीं तक पढ़ी-लिखी हूँ। मैंने पांच वर्ष पूर्व पढाई छोड़ दी थी। दिनांक 04.08.2025 को मैं अपनी एक सहेली के साथ शहर के डोसीगांव क्षेत्र में घूमने गई थी। वहां सलेही के मुन्नालाला नामक एक मुसलमान दोस्त ने दोनों को अपने किराये के मकान में बुलाया। वहां आरोपी के कमरे में थोड़ी देर बातचीत करने के बाद सहेली वहां से चली गयी थी।

[also_read ids="5414,5413" title="यह भी देखें..."]

बहाने से रोक और चटा दिया नशीला पदार्थ

युवती ने पुलिस को बताया कि मुन्नालाला ने बहाने से उसे रोक लिया था। रात करीब नौ बजे उसने युवती को कोई पदार्थ खिलाया जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। सुबह जब युवती को होश आया तो उसे अपनी शारीरिक अवस्था से लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। युवती ने पूछा तो आरोपी मुन्नालाला ने बोला कि- हां, मैंने तेरे साथ शारीरिक संबंध बनाएं हैं। तूने इस बारे में किसी को बताया तो तुझे सब दूर बदनाम कर दूँगा। इससे युवती डर गई और बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। अब हिम्मत आई तो बड़ी बहन को लेकर रिपोर्ट करने आई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुन्नालाल नामक युवक के विरुद्ध BNS-2023 की धारा 64(1) में केस दर्ज किया है।

[also_read ids="4890,4882" title="यह भी देखें..."]

पहले नाबालिग बर बनाया था यौन संबंध बनाने का दबाव

सूत्रों की मानें तो आरोपी मुन्नालाल को लोग मुन्ना चश्मा के नाम से भी जानते हैं। सूत्रों का कहना है कि उसका पूरा नाम सैफ पिता मुश्ताक अली निवासी मोचीपुरा (हाकिमवाड़ा के पास) है। वह नगर निगम के सामने चश्मे की दुकान लगाता था। आरोपी के विरुद्ध लगभग 21 दिन पूर्व ही एक नाबालिग का यौन शोषण करने का केस औद्योगिक क्षेत्र थाने में दर्ज हुआ था। नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ चटाकर उसे जबरन किस किया था और फोटो खींचकर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था। इसके अलावा उसके विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट जैसे मामले भी दर्ज हैं। आरोपी अभी जेल में बंद है।

[also_read ids="5415" title="पूरा मामला यहां देखें"]

]]>
Fri, 13 Mar 2026 20:53:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
आपदा में अवसर पर चोट ! शहजाद मंसूरी के यहां हो रही थी LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, कलेक्टर की टीम ने छापा मार कर 31 सिलेंडर जब्त किए https://acntimes.com/ratlam-Illegal-lpg-warehouse-raided-31-cylinders-seized https://acntimes.com/ratlam-Illegal-lpg-warehouse-raided-31-cylinders-seized एसीएन टाइम्स @ रतलाम । घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़ करने के मामले में जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। प्रशासन की विशेष टीम ने जिले के नामली में शहजाद मंसूरी नामक व्यक्ति के यहां छापा मार कर 31 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। आरोप है कि 990 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर यहां 1200 से लेकर 1300 रुपए तक बेचा जा रहा था।

जिले में उस समय हड़कंप मंच गया जब जिले के नामली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के एक ठिकाने पर प्रशासन द्वारा छापा मारे जाने की खबर फैली। गोपनीय शिकायत पर कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर बुधवार शाम करीब 7.30 बजे कार्रवाई रतलाम ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय की टीम ने की। उपाध्याय की टीम में पटवारीर टीमकसिंह चौहान, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारि मुकेश चौहान के अलावा नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी भी मौजूद रहीं।

[also_read ids="5481,3490,2148,643" title="ये भी पढ़ें"]

सबसे ज्यादा सिलेंडर भारत गैस के

प्रशासन की टीम द्वारा शहजाद पिता बाबू खान मंसूरी के घर में की गई छापामार कार्रवाई में 22 भरे और 9 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सिलेंडरों का यह जखीरा मकान के पिछले हिस्से में रखा था। वहीं आगे वाहन सुधारने का काम किया जाता है। जब्त सिलेंडरों में से सर्वाधिक 21 सिलेंडर भारत गैस के हैं। इसके अलावा इण्डेन के 5, एचपी के 4 और रिलायंस का 01 गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। सभी सिलेंडर स्थानीय गैस एजेंसी के गोदाम में रखवाए गए हैं। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि ये इतने सिलेंडर किस-किस एजेंसी से या लोगों से प्राप्त किए गए हैं।

[also_read ids="497,4729,5260,5480" title="ये भी पढ़ें"]

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

लोगों की मानें तो आरोपी मंसूरी के यहां प्रायः हमेशा ही गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण होता है और यहीं से ज्यादा कीमत वसूल कर रिफिलिंग की जाती है। यह अवैध कारोबार 20 साल से चल रहा है लेकिन कार्रवाई यदाकदा ही होती है। आरोपी के यहां 2016 और कोरोना काल में (2021) छापा मारा गया था, इसके बाद से प्रशासन ने कभी झांक कर नहीं देखा। यही कारण है कि कलेक्टर मिशा सिंह ने शिकायत मिलने पर अलग से टीम भेज कर कार्रवाई करवाई। गौर करने वाली बात यह है कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के इस अड्डे से थाने की दूरी महज कुछ मीटर ही है।

[follow_us]

पुलिस दर्ज करेगी केस

जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई का प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। इसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। एक दिन पूर्व ही कलेक्टर मिशा सिंह ने स्पष्ट कर दिया था कि एलपीजी की कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी।

]]>
Wed, 11 Mar 2026 22:12:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
LPG की ऑनलाइन बुकिंग में आई दिक्कत, गैस एजेंसी पर लगी लोगों की कतार, कलेक्टर बोलीं& जिले में कोई कमी नहीं, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाया, हेल्पाइन नंबर जारी https://acntimes.com/queue-forlpg-in-ratlam-collector-said-no-shortage-in-district https://acntimes.com/queue-forlpg-in-ratlam-collector-said-no-shortage-in-district जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर गैस वितरकों की बैठक ली

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  ईरान की इजरायल और अमेरिका के साथ जारी युद्ध का असर एलपीजी की आपूर्ति पर पड़ा है। इससे कमर्शियल उपयोग पर जहां रोक लगा दी गई है, वहीं सर्वर की गड़बड़ी के चलते आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग करने में भी दिक्कत आ रही है। नतीजतन बुधवार को रतलाम में लगभग 40 डिग्री तापमान के बीच रतलाम में गैस एजेंसी पर लोगों की कतार नजर आई। स्थिति पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मिशा सिंह ने गैस डीलरों की बैठक लेकर उन्हें घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित नहीं होने देने की हिदायत दी। कलेक्टर द्वारा कंट्रोल रूम भी बनाया है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी लोगों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर चिंता सता रही है। दो दिन से ऑनलाइन बुंकिंग प्रभावित होने से लोगों को डर है कि आगामी दिनों में समस्या भयावह हो सकती है। इसलिए सभी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक रखने की कवायद में जुटे हैं। इसी के चलते बुधवार को इण्डेन गैस के डीलर ललित गैस पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। यहां आए लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने और बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने की बात मीडिया से साझा की। शिकायत करने वालों में वे लोग भी शामिल रहे जिनके यहां आगामी दिनों में मांगलिक कार्य आदि होने हैं। उन्होंने बताया कि शादी व अन्य मांगलिक कार्य के लिए कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से अचानक ही दिक्कत खड़ी हो गई है।

इधर, बुधवार को कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में रतलाम शहर के एलपीजी गैस वितरकों की बैठक ली। इसमें बताया गया कि जिले में गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर की बुकिंग अंतिम बार प्रदाय की किए गए सिलेंडर के 25 दिन कर दी गई है, पहले यह अवधि 21 दिन की ही थी। अतः घरेलू गैस उपभोक्ता धैर्य बनाएं रखें।

[also_read ids="5480,5260" title="ये भी पढ़ें"]

कलेक्टर ने वितरकों को दिए ये निर्देश

  • सभी कम्पनियों के एलपीजी वितरक प्रतिदिन घरेलू एलपीजी की उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही बुकिंग की जानकारी संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्‍डाधिकारी तथा जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय रतलाम में प्रतिदिन प्रात: 11.00 बजे तक प्रस्तुत करें।
  • वितरक यह भी सुनिश्चित करें कि उनके डिलीवरी मैन / हॉकर उपभोक्ताओं से नियत शुल्क से ज्यादा राशि नहीं लें।
  • सिलेंडर की बुकिंग FIFO प्रणाली के माध्‍यम से पूर्ववर्ती बुकिंग का वितरण पहले करें।
  • पैनिक बुकिंग की स्थिति में ऑयल कम्पनी के निर्देशानुसार डबल कनेक्शन की दशा में नियत समयावधि (25 दिन) अंतराल के उपरांत ही दूसरा सिलेंडर डिलेवर करें।
  • व्यवसायिक एलपीजी वितरण के संबंध में अनिवार्य सेवाओं चिकित्सालय, जेल एवं शैक्षणिक संस्थाओं को व्यवसायिक सिलेंडर का वितरण करें।
  • अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के लिए एलपीजी की आपूर्ति नहीं करें।

[also_read ids="1461,2148" title="ये भी पढ़ें"]

कंट्रोल रूम स्थापित

गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर बनाई गई व्यवस्था में गड़बड़ी होने पर शिकायतों के निराकरण के लिए जिला कार्यालय कलेक्टर (खाद्य) रतलाम में पृथक से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह प्रातः 09:00 से सायं 06:00 बजे तक संचालित होगा। उक्त कन्ट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 9691115274 एवं 9425991291 हैं। ई-मेल आईडी foodoffrat@mp.gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता संबंधित गैस कम्पनी के हेल्पलाइन नंबर इण्‍डेन गैस 1800-2333-555 भारत गैस 1800-22-4344, एचपी गैस 1800-2333-555 तथा एलपीजी हेल्पलाइन नंबर 1906 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। कलेक्टर ने समस्त वितरकों को कंट्रोल रूम और गैस कम्पनी के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी अपने-अपने कार्यालय पर ऑइल पेंट से लिखवाने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर एस्मा एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

]]>
Wed, 11 Mar 2026 20:50:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
LPG को लेकर रतलाम कलेक्टर की फुलप्रूफ प्लानिंग, ग्राहकों को नहीं होगी दिक्कत, गड़बड़ी करने वालों पर होगी FIR https://acntimes.com/preparation-for-availability-and-administration-of-lpg-in-ratlam https://acntimes.com/preparation-for-availability-and-administration-of-lpg-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम। घरेलू गैस सिलेंडर क्यों उपलब्धता को लेकर जताई जा रहा है। कलेक्टर ने साफ कहा है कि आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए फूल प्रूफ प्लानिंग की जा रही है। अगर कोई गड़बड़ी करता है या कालाबाजारी करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

ईरान, इजरायल और अमेरिका की तनातनी के बीच पेट्रोलियम पदार्थों और एलजी की उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की रही है। इस बीच गैस सिलेंडर बुकिंग की व्यवस्था मे व्यवधान आने से आमजन काफी चिंतित हैं। इसे लकर रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अमजन को घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

बुकिंग की सूची चस्पा करना जरूरी 

कलेक्टर ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे सिलेंडर की बुकिंग करने वाले ग्राहकों सूची चस्पा करें। सिलेंडर की डिलीवरी सूची के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिसने पहले बुकिंग कराई है उसे पहले, और बाद में बुकिंग कराने वाले को उसके बाद सिलेंडर प्राप्त होगा। कलेक्टर ने कहां है कि यदि पता चलता है कि बाद में बुकिंग करने वाले को पहले सिलेंडर डिलीवर कर दिया गया है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई जाएगी।

ये भी हैं प्राथमिकता में 

कलेक्टर सिंह ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा अस्पताल, हॉस्टल, मध्यान भोजन के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि एलजी के आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर अमल किया जाएगा। पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी की सप्लाई चैन को लेकर बुधवार को पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक भी होने वाली है।

]]>
Tue, 10 Mar 2026 17:31:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में गरजा बुलडोजर ! लक्कड़पीठा से चांदनीचौक तक जमींदोज किए मकान और दुकान, 15 हजार रुपए प्रति घंटे के हिसाब से वसूली भी होगी https://acntimes.com/bulldozers-roar-in-ratlam-encroachments-demolished https://acntimes.com/bulldozers-roar-in-ratlam-encroachments-demolished एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मोहलत की अवधि खत्म होते ही नगर निगम का बुलडोजर शहर के चांदनीचौक से लक्कड़पीठा तक गरज उठा। यहां मकानों और दुकानों के 2 से 4 मीटर तक के अतिक्रमण सख्ती के साथ जमींदोज कर दिए गए।

शहर में बाजना बस स्टैण्ड से चांदनी चौक तक 600 मीटर फोरलेन का निर्माण किया जाना है। करीब 6.32 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले फोरलेन के लिए नगर निगम द्वारा पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में नपती कर अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। तब 192 मकानों के 2 से 4 मीटर तक के निर्माण तोड़ने के लिए भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से कई लोगों ने स्वेच्छा से निर्माण तोड़ लिए थे जबकि 24 से अधिक मकान-दुकानों के मालिकों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया।

[also_read ids="4349,4295,3721,2430" title="ये भी पढ़ें"]

9 मार्च तक की दी थी मोहलत

नगर निगम द्वारा प्रस्तावित फोरलेन के दायरे में आ रहे सभी मकान-दुकानों के चिह्नित अतिक्रमण तोड़ने के लिए 9 मार्च 2026 तक की मोहलत दी थी। मोहलत की अवधि खत्म होते ही नगर निगम आयुक्त अनिल भाना अधीनस्थ अमले और पुलिस के साथ लक्कड़पीठा क्षेत्र पहुंचे। अमले में कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, सहायक यंत्री अनवर कुरैशी, उपयंत्री मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे। आयुक्त का इशारा मिलते ही बुलडोजर गरज उठे और तीन से चार माले तक बने निर्माणों को धराशायी करना शुरू कर दिया।

[also_read ids="2529,1849,1754,1716" title="ये भी पढ़ें"]

अतिक्रमण तोड़ने का रुपया वसूलेगी निगम

आयुक्त भाना ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम द्वारा सभी को खुद ही अपने निर्माण तोड़ने की मोहलत दी थी। इसके बावजूद 27 लोगों ने अपने निर्माण नहीं तोड़े जिससे अब नगर निगम को तोड़ना पड़ रहे हैं। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आयुक्त ने कहा है कि निगम द्वारा उक्त निर्माण तोड़ने के लिए मकान-दुकान मालिकों से 15 हजार रुपए प्रति घंटे के हिसाब से राशि भी वसूलेगी। इसके लिए सभी को नोटिस दिए जा रहे हैं।

महापौर भी दे चुके हैं हिदायत

बता दें कि, एक दिन पूर्व ही महापौर प्रहलाद पटेल क्षेत्र का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने रहवासियों से कहा था कि जो भी अपना अतिक्रमण 8 मार्च (रविवार) तक नहीं हटाएंगे उनके अतिक्रमण 9 मार्च से जेसीबी, पोकलेन व गैंग के माध्यम से हटाए जाएंगे। पटेल ने बताया था कि चांदनी चौक से बाजना बस स्टैण्ड तक का फोरलेन सड़क अतिशीघ्र बनाया जाना है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। मास्टर प्लान अनुसार फोरलेन सड़क की चौड़ाई 18 मीटर रहेगी। इसमें डिवाइडर व पैदल चलने के लिए दोनों तरफ फुटपाथ का निर्माण भी किया जाना है।

[also_read ids="1608,401,5229,2072" title="ये भी पढ़ें"]

]]>
Tue, 10 Mar 2026 01:18:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
भ्रष्टाचार पर चोट ! पंचायत सचिव 4500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन नामांतरण और नक्शा पास करने के लिए मांगी थी घूस https://acntimes.com/corruption-in-ratlam-panchayat-secretary-arrested-taking-bribe https://acntimes.com/corruption-in-ratlam-panchayat-secretary-arrested-taking-bribe एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने जिले के पंचायत सचिव सत्यनारायण सेन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सेन ने रतलाम स्थित मां विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में स्थित जमीन का नामांतरण और नक्शा पास करने के लिए घूस मांगी थी।

[follow_us]

लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल के अनुसार फरियादी प्रेम जैसवार ने 18 फरवरी 2026 को लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। जैसवार ने बताया था कि उन्होंने रतलाम शहर की मां विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में दो भूखंड क्रमांक B-41 एवं B-96 खरीदे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत कनेरी में उक्त भूखंडों का नामांतरण करवाने तथा भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करवाने के लिए आवेदन किया। इसके लिए पंचायत सचिव आरोपी सत्यनारायण सेन ने उनसे 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

[also_read ids="4540,4083,3361,3141" title="ये भी पढ़ें"]

घर में लिए रिश्वत के रुपए और पकड़ा गया

लोकायुक्त की टीम द्वारा उक्त शिकायत की तकनीकी आधार पर तस्दीक की गई। पुष्टि होने पर लोकायुक्त एसपी आनंद यादव के निर्देशानुसार टीम गठित कर आरोपी पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई। चूंकि पंचायत सचिव द्वारा आवेदक जैसवार को रिश्वत की राशि लेकर सोमवार को अपने तेजानगर स्थित निवास पर बुलाया था। इसके चलते लोकायुक्त की टीम ने शाम को ही पंचायत सचिव के निवास के आसपास पोजिशन ले ली। रात करीब 8.00 बजे जैसे ही पंचायत सचिव सेन ने जैसवार से रिश्वत के 4500 रुपए लिए और अपनी टेबल पर रखे तभी टीम ने धावा बोल दिया और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

[also_read ids="4846,4814,5409,4654" title="ये भी पढ़ें"]

इन्होंने दिया कार्रवाई को अंजाम

पंचायत सचिव को रिश्वत लेते ट्रैप करने वाली टीम में लोकायुक्त उज्जैन के डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक श्याम शर्मा, संजीव कुमारिया और इसरार शामिल रहे।

]]>
Mon, 09 Mar 2026 22:53:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
सिंधी कवयित्री सम्मेलन में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, सभी संगठनों में 33 फीसदी पद महिलाओं को देने का सुझाव https://acntimes.com/ratlam-international-womens-day-sindhi-poetess-conference-organized https://acntimes.com/ratlam-international-womens-day-sindhi-poetess-conference-organized अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रतलाम में हुआ अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) को भारतीय सिंधु सभा, रतलाम के सहयोग से सिंधी साहित्य अकादमी (म.प्र. संस्कृति परिषद, भोपाल) द्वारा रतलाम में अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला शक्ति को समर्पित समारोह के दौरान देशभर की सिंधी समाज की कवयित्रियों ने रचनापाठ किया। इस मौके पर समाज की सेवाभावी महिलाओं का अभिनंदन किया गया। समाजजन ने आयोजन स्थल पर ही T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भी देखा।

आयोजन श्री गुरु नानक भवन, संत कंवरराम सिंधु नगर, विरियाखेड़ी रतलाम में आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि रतलाम रेल मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिना केवलरामानी रहीं। विशेष अतिथि के रूप में सिंधी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष राजेश कुमार वाधवानी, राजू मलकानी, भारतीय सिंधु सभा रतलाम के कार्यवाहक अध्यक्ष जय टेकचंदानी, हासी शिवानी, डॉ. नीलेश वाधवानी, शहीद हेमू कालानी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरालाल करमचंदानी एवं भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) विनोद करमचंदानी मंचासीन रहे।

[follow_us]

शुरुआत भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात भारतीय सिंधु सभा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल, माला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। प्रारंभ में भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष राजू मलकानी ने सम्मेलन की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों एवं समाजजन का स्वागत किया।

महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

मुख्य अतिथि केवलरामानी ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया तथा आयोजकों की सराहना की। विशेष अतिथि सिंधी साहित्य अकादमी अध्यक्ष राजेश वाधवानी ने कहा कि भविष्य में भारतीय सिंधु सभा और सिंधी साहित्य अकादमी मिलकर समाज और साहित्य के उत्थान के लिए ऐसे अनेक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) विनोद करमचंदानी ने समाज की सभी अग्रणी संस्थाओं से निवेदन किया कि आने वाले समय में प्रत्येक संस्था में महिलाओं की कम से कम 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि महिला शक्ति को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

काव्यपाठ से किया मंत्रमुग्ध, सेवा का सम्मान हुआ

कार्यक्रम में देशभर से आईं प्रतिष्ठित सिंधी कवयित्रियों ने अपनी भावपूर्ण और ओजस्वी काव्य प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारतीय सिंधु सभा द्वारा समाज की सेवाभावी महिलाओं का सम्मान किया गया। सहयोग, समर्पण और मेहनत से समाज सेवा में विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉ. सुनीता वाधवानी, हासी शिवानी, उषा कोटवानी, कांता लालचंदानी, आशा जोतवानी, भागेश्वरी लालवानी, जया परियानी, सुमित्रा आवतानी, आशा गुरुनानी, पुष्पा, लाजवंती धनवानी तथा बेबी जियाना कटारिया शामिल हैं।

[also_read ids="4120,2819" title="ये भी पढ़ें"]

बड़ी स्क्रीन पर देखा फाइनल मुकाबला

भारतीय सिंधु सभा रतलाम के महामंत्री हरीश करनानी ने बताया कि समारोह के समापन पर उपस्थितजन ने टी-20 क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच बड़ी स्क्रीन पर सामूहिक रूप से आनंद लिया। भारत की जीत के साथ ही सभागार में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने उत्साहपूर्वक भारत की जीत का जश्न मनाया। आभार प्रदर्शन भारतीय सिंधु सभा रतलाम के कार्यवाहक अध्यक्ष जय टेकचंदानी द्वारा सभी अतिथियों, कवयित्रियों, समाजजनों तथा प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन किया गया।

[follow_us]

]]>
Mon, 09 Mar 2026 21:28:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
पत्रकार रमेश सोनी के पिता एवं स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष श्यामलाल सोनी का निधन, समाजजन और विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि https://acntimes.com/ratlam-shyamlal-soni-passes-away https://acntimes.com/ratlam-shyamlal-soni-passes-away एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व सह सचिव वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी के पिता श्यामलाल सोनी का निधन हो गया। वे श्री मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी (पूर्व अध्यक्ष स्वर्णकार समाज) के पुत्र थे। दिवंगत सोनी स्वयं भी समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं।

श्यामलाल सोनी विगत 1 सप्ताह से निजी अस्पताल में उपचाररत थे। वे राजेश सोनी, कमलेश सोनी के पिता, रॉबिन, क्रिस के दादा, शिवांश के परदादा तथा स्व. राजेन्द्र, स्व. कृष्णगोपाल, महेश एवं दिनेश सोनी के बड़े भाई थे। रतलाम सहित प्रदेश-भर के स्वर्णकार समाज और अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

[follow_us]

इन्होंने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज, श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास, मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी युवा मंच, मेढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार महिला मंडल, माताजी निर्माण समिति, गोठ समिति, मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज, अखिल भारतीय मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, अखिल भारतीय मेढ़ क्षत्रिय महिला मंडल, रतलाम सराफा एसोसिएशन, रतलाम प्रेस क्लब, आंचलिक पत्रकार संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं।

]]>
Mon, 09 Mar 2026 20:38:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
शांति के लिए सतर्कता ! रंगपंचमी की गेर के लिए पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, ड्रोन कैमरे से की सुरक्षा की समीक्षा https://acntimes.com/ratlam-rangpanchami-on-march-8-ger-route-ready https://acntimes.com/ratlam-rangpanchami-on-march-8-ger-route-ready एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रंगपंचमी का पर्व रविवार को रतलाम शहर सहित पूरे जिले में परंपरागत हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दिन रंगारंग गेर का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई व्यवधान न हो इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा रूट प्लान तैयार किया गया है। शांति के लिए सतर्कता बदलते हुए पुलिस अधिकारियों ने रूट का निरीक्षण किया और ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की।

[follow_us]

एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार घनघोरिया के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने गैर के निर्धारित रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान संपूर्ण मार्ग का ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी निरीक्षण कर सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण की दृष्टि से आवश्यक बिंदुओं का आकलन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मार्ग के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने आयोजन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

[also_read ids="5451,5463,4668,5471" title="ये भी पढ़ें"]

यह रहेगा गेर का रूट

गेर धानमण्डी से प्रारंभ होकर गणेश देवरी, न्यू क्लॉथ मार्केट, जमनालाल स्वीट्स, महालक्ष्मी मंदिर के सामने, घांस बाजार चौराहा, चौमुखी पुल, चाँदनी चौक, तोपखाना, हरदेवलाला पीपली, रानी जी का मंदिर, नाहरपुरा चौराहा होते हुए डालूमोदी चौराहा पहुंचकर समाप्त होगी।

[follow_us]

अफवाहों पर न दें ध्यान, पुलिस को दें सूचना

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व को शांति, सौहार्द एवं अनुशासन के साथ मनाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार रंगपंचमी पर शहर में शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा ड्रोन, सीसीटीवी एवं अन्य आधुनिक संसाधनों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी।

]]>
Sat, 07 Mar 2026 21:46:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
मासूमों के निवाले पर डाका ! आंगनवाड़ियों में बच्चों को नहीं मिला पर्याप्त भोजन तो कहीं 6 माह में सिर्फ 3 बार ही मिला, कलेक्टर की हिदायत पर हुई जांच तो मिली लापरवाहियां https://acntimes.com/ratlam-negligence-in-anganwadis-childrens-food-Snatched https://acntimes.com/ratlam-negligence-in-anganwadis-childrens-food-Snatched एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कागजों पर आंकड़े बढ़ाने में व्यस्त महिला एवं बाल विकास विभाग का अमला मासूमों के निवाले पर डाका डालने से भी नहीं चूक रहा। जिले में किसी आंगनवाड़ी में 6 माह में सिर्फ 3 बार बच्चों को भोजन दिया गया तो कहीं रोज ही कम परोसा जा रहा है। यानी जिन बच्चों को पर्याप्त आहार ही नहीं मिल रहा, उनके पोषण और पोषित होने की बात करना तो बेमानी ही है। भला हो कलेक्टर मिशा सिंह जिनकी हिदायत के बाद विभाग के जिम्मेदार आंगनवाड़ियों में झांकने निकले तो लापरवाहियां उजागर होनी शुरू हो गईं।

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर विकसित व्यवस्था के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजनाओं में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की शुक्रवार को आकस्मिक जांच की गई। अधिकारियों द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण के दौरान पाड़लिया घाटा जोधपुरा गांव के गंगा स्वयं सहायता समूह द्वारा सांझा चूल्हा योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण आहार नियमित रूप से प्रदाय नहीं किया जाने की बात सामने आई। इससे गंगा स्वयं सहायता समूह का बाजना परियोजना से किया गया अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।

[also_read ids="3275,3500,3940,4940" title="ये भी पढ़ें"]

9 पर्यवेक्षकों का वेतन राजसात, 13 समूहों की राशि काटी

इसके अलावा जिले की अनेक आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषण आहार का निर्धारित मेनू चस्पा नहीं होने एवं सफाई का स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। पोषण आहार वितरण में भी अनियमितता पाई गई। इसके अलावा हितग्राहियों के मान से भोजन की मात्रा अपर्याप्त दी जाने तथा गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होने की बात भी सामने आए। इसके चलते कलेक्टर के आदेश पर 9 आंगनवाड़ी केन्द्रों की पर्यवेक्षकों का एक-एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया गया। 1 पर्यवेक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही जिले के 13 स्थानीय स्व सहायता समूहों की एक दिवस की पोषण आहार की राशि काटी गई है।

इनका वेतन किया राससात

आंगनवाड़ी केन्द्र गढ़ी सैलाना की पर्यवेक्षक कंचन त्रिवेदी, आंगनवाड़ी केन्द्र जाम्बूड़िया सैलाना की पर्यवेक्षक अनीता खांदल, नई आबादी भूतेड़ा जावरा ग्रामीण की ममता शर्मा, कलसिया-2 आलोट एवं लक्ष्मीपुरा आलेट की पर्यवेक्षक धापू मालवीय, डॉट की पुलिया रतलाम शहर-1 एवं नजरअली की चाल रतलाम शहर-1 की पर्यवेक्षक हेमलता वासेन, भाटों का वास रतलाम शहर-2 की पर्यवेक्षक लक्ष्मी पंवार एवं आंगनवाड़ी केन्द्र अशोकनगर-1 रतलाम शहर-2 की पर्यवेक्षक मालती शर्मा का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया गया।

[also_read ids="5355,5333,4947,1620" title="ये भी पढ़ें"]

इन समूहों की राशि काटी

आंगनवाड़ी केन्द्र कलसिया के राधा स्व सहायता समूह, लक्ष्मीपुरा के स्वतंत्रता स्व सहायता समूह, डाट की पुलिया फ्रीगंज रतलाम के भेरूनाथ स्व सहायता समूह त्रिपोलिया गेट, नजरअली की चाल के भेरूनाथ स्व सहायता समूह, त्रिपोलिया गेट डोंगरा नगर-02 के नेहा स्व सहायता समूह (जावरा रोड रतलाम), नई आबादी पिपलौदा के शुभम स्व सहायता समूह, भाटखेड़ी के दिव्यमाला आजीविका स्व सहायता समूह, अर्जला के सांवलिया स्व सहायता समूह, नई आबादी भूतेड़ा के महावीर स्व सहायता समूह, गढ़ी खाखरापाड़ा के जय संतोषी मां स्व सहायता समूह, जांबुड़िया पार्वती स्व सहायता समूह, अशोकनगर-01 के सोमू स्व सहायता समूह (तेजा नगर रतलाम), रुंडी का टापरा के कृष्णा स्व सहायता समूह का एक दिवस के पोषण आहार की राशि का देयक अमान्य कर राशि काटी गई है।

6 माह में सिर्फ 3 बार भेजा भोजन

आंगनवाड़ी केन्द्र जांबुड़िया (बेड़दा) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में यहां अत्यधिक अंसतोषजनक स्थित पाई गई। पता चला कि अनुबंधित स्व सहायता समूह द्वारा छः माह में सिर्फ तीन बार भोजन भेजा गया। भोजन नहीं आने से केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बच्चों को पोषण आहार नियमित रूप से प्रदाय नहीं किया जा रहा है। इससे महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बेड़दा परिक्षेत्र पर्यवेक्षक अनीता खांदल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसका लिखित जवाब 03 कार्यदिवस के अंदर प्रस्तुत नहीं करने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

]]>
Fri, 06 Mar 2026 20:58:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिवार ने किया अभिनंदन https://acntimes.com/ratlam-banesingh-dodiya-retired https://acntimes.com/ratlam-banesingh-dodiya-retired एसीएन टाइम्स @ रतलाम । समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बनकर अपना दायित्व निभाना बहुत उल्लेखनीय होता है। यह उल्लेखनीय दायित्व बनेसिंह डोडिया ने निभाया है, जिनके कार्य की संस्थान प्रशंसा करता है।

उक्त विचार केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रतलाम के प्राचार्य आर. डी. चंदेल, मालवीय, पी. एन. जोशी, रवि खरेटिया, अनीक त्रिपाठी एवं स्टाफ सदस्यों ने बनेसिंह डोडिया की सेवा निवृत्ति पर व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि डोडिया ने समर्पण, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के साथ 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्ति ग्रहण की। डोडिया ने अपने दीर्घ सेवाकाल में कर्तव्यपरायणता, समयपालन तथा संस्थान के प्रति पूर्ण निष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सदैव विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखते हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली में ईमानदारी, सादगी एवं समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता रहा।

[follow_us]

मार्गदर्शन और सहयोग प्रेरणा देगा

वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने संगठन के आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के लिए एक सकारात्मक वातावरण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये उपस्थित रहे

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों सहित परिवार के सदस्य कालू सिंह डोडिया, सुरेन्द्र सिंह डोडिया, जय नारायण, किशोर सिंह, दिलीप सिंह, नरेन्द्र सिंह डोडिया एवं स्नेहीजन उपस्थित थे। संचालन पी. एन. जोशी ने किया।

[follow_us]

]]>
Fri, 06 Mar 2026 19:48:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद https://acntimes.com/cabinet-minister-chetan-kashyap-welcomed-the-approval-of-loan-to-rda https://acntimes.com/cabinet-minister-chetan-kashyap-welcomed-the-approval-of-loan-to-rda एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) को 25 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत होने पर रतलाम नगर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से भेंटकर उनका स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। ऋण स्वीकृति से बजट की कमी से अटकी ट्रांसपोर्ट नगर सहित रतलाम विकास प्राधिकरण की अन्य योजनाओं को अब गति मिलेगी। इससे रतलाम के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

[also_read ids="5432,4861" title="ये भी पढ़ें"]

ट्रांसपोर्ट नगर सहित रतलाम विकास प्राधिकरण की सभी योजनाओं को गति देने के लिए कैबिनेट मंत्री काश्यप लगातार प्रयासरत थे। ऋण स्वीकृति के लिए उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा की गई थी। ऋण स्वीकृत होने पर काश्यप ने विजयवर्गीय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट नगर की योजना रतलाम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है| इससे शहर विकास को नई गति ही नहीं मिलेगी, वरन रोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे। ट्रांसपोर्ट नगर के साथ-साथ आरडीए की अन्य योजनाएं भी ऋण मिलने से आगे बढ़ेंगी।

[follow_us]

ये उपस्थित रहे

मंत्री काश्यप के सम्मान के दौरान ट्रांसपोर्ट व्यवसायी वीरेंद्र श्रीमाल, प्रदीप छिपानी, अशोक कटारिया, धन्नालाल जैन, तेज कुमार श्रीमाल, हेमंत अरोड़ा, पवन आर्य, शैतान सिंहप्रशांत जैन, हर्ष कटारिया, आशीष मंडोत, राजेश बानाया आदि उपस्थित रहे।

]]>
Mon, 02 Mar 2026 19:31:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन शुरू, रतलाम जिले में पहले चरण में 19 हजार किशोरियों का होगा वैक्सीनेशन https://acntimes.com/hpv-vaccination-begins-to-prevent-cervical-cancer https://acntimes.com/hpv-vaccination-begins-to-prevent-cervical-cancer एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ अजमेर राजस्थान से किया गया। इसी तारतम्य में रतलाम के बाल चिकित्सालय में भी 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का (एचपीवी - ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन शुरू हुआ। कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया जिले में पहले चरण में 90 दिवस की अवधि में 18 हजार 917 बालिकाओं का टीकाकरण होगा।

[follow_us]

रतलाम जिले में वैक्सीनेशन की शुरुआत कलेक्टर मिशा सिंह, रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. ए. पी. सिंह, बाल चिकित्सालय प्रभारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. सी. डामोर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डीपीएम अर्चना राठौर, डीसीएम कमलेश मुवेल की उपस्थिति में हुआ। पहला डोज वंदना पिता मुकेश राठौर निवासी रतलाम को लगाया गया। इसके बाद आराध्या पिता अर्जुन बसेर निवासी रत्नेश्वर रोड व उसके बाद अन्य बालिकाओं का वैक्सीनेशन हुआ।

14वां जन्मदिन मना चुकी बालिकाओं को लगेगा टीका

कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि ऐसी बालिकाएं जिन्होंने अपना 14वां जन्म दिवस मना लिया है और 15 जन्म दिवस नहीं मनाया है, वे वैक्सीनेशन की पात्र रहेंगी। वैक्सीन पूरी तरह नि:शुल्क होकर स्वैच्छिक है। इससे महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। जिले के 9 शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए परिवारजन को परामर्श देकर बच्चों को मोबिलाइज किया जाएगा।

[follow_us]

इन स्थानों पर होगा वैक्सिनेशन

सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले के मेडिकल कॉलेज, बाल चिकित्सालय, जावरा एवं आलोट सिविल अस्पताल, नामली, सैलानाबाजना, ताल व पिपलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 11.00 से अपराह्न 4.00 तक वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन के बाद बालिकाओं को आधा घंटा निगरानी में बैठाया जाएगा। जन्म संबंधी कोई भी प्रमाण जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, अपार आईडी, अथवा उम्र के संबंध में स्वयं के घोषणा पत्र के माध्यम से यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर अथवा सीधे केंद्र पर आकर वैक्सीनेशन कराया जा सकता है। 

बाल चिकित्सालय में जानी बच्चों की कुशलक्षेम

कलेक्टर ने बाल चिकित्सालय में वैक्सीनेशन कराने वाली बालिकाओं से चर्चा की, मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया, ग्राम धराड़ के भर्ती बच्चे की कुशलक्षेम् पूछी उसके अभिभावकों से चर्चा की, चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और अभी उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। कलेक्टर ने नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया वहां भर्ती बच्चों को मिल रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रसव कराने वाली सभी माताओं के जन्म प्रमाण-पत्र उनके डिस्चार्ज होने से पहले ही प्रदान कर दिए जाएं, एम सी एच अस्पताल की लिफ्ट के बारे में नस्ती के माध्यम से पूरी जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पोस्ट ऑफिस में समन्वय स्थापित कर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था एमसीएच में ही प्रारंभ की जाए। कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई के थैलेसीमिया वार्ड का निरीक्षण किया।

[follow_us]

वीडियो कॉलिंग के माध्यम से हो बच्चों की निगरानी

निरीक्षण के दौरान गोविंद काकानी ने बताया कि बच्चों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन एवं परामर्श सेवाएं केंद्र पर प्रदान की जा रही हैं। कलेक्टर ने बच्चों के अभिभावकों से चर्चा की तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी बच्चों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखी जाए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चिकित्सा अधिकारी, डिप्टी मीडिया अधिकारी सरला वर्मा, वीसीसीएस सैयद अली, नीलेश चौहान, विपिन शर्मा, कमल सूर्यवंशी और सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

अंचल में इन स्थानों पर भी हुई शुरुआत

सिविल अस्पताल, आलोट : एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभांरभ मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूसिंह सिंह परिहार, विधायक प्रतिनिधि अनिल चौपड़ा, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, मंडल महामंत्री कैलाश सांखला, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र मौर्य, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल कादिर आदि की उपस्थिति में हुआ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजना : वैक्सीनेशन का शुभारंभ कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वसुनिया, बाजना बीएमओ डॉ. जितेंद्र जायसवाल की उपस्थिति में किया गया।

[follow_us]

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नामली : कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद उपाध्यक्ष, बीएमओ डॉ. राजेश मंडलोई, बीईई इशरतजहां सैय्यद की उपस्थिति में किया गया।

सिविल अस्पताल, जावरा : एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सीबीएमओ डॉ. शंकरलाल खराड़ी, डॉ. अतुल मंडवारिया, डॉ. अलका पाटीदार, डॉ. भारती यादव, डॉ. पूजा सोलंकी, बीईई बसंतीलाल मईडड़ा, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, शैलेन्द्र दवे की उपस्थिति में किया गया।

]]>
Sat, 28 Feb 2026 21:30:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में नकली घी ! कहीं आपने भी तो नहीं खरीदा यह सस्ता घी ? कलेक्टर के निर्देश पर जब्त हुआ 1600 लीटर घी https://acntimes.com/ratlam-1600-liters-of-fake-ghee-seized https://acntimes.com/ratlam-1600-liters-of-fake-ghee-seized

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर की ग्लोबस सिटी से 1600 लीटर कथित घी जब्त किया है। मदर बेस्ट और यूपी फ्रेश के नाम से यह घी में रतलाम में सस्ती कीमत पर बेचकर ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। रतलाम में यह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से लाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर मिशा सिंह रतलाम में बड़े पैमाने पर नकली घी सस्ते दाम पर बेचने की शिकायत मिली थी। इससे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने शहर के ग्लोबस सिटी में स्थित फर्म महाकाल ट्रेडर्स पर छापा मारा तो यहां मदर बेस्ट एवं यूपी फ्रेश क्वालिटी ब्रांड के नाम से घी का विक्रय होना पाया गया। टीम ने मदर बेस्ट प्राइम क्वालिटी घी (गाय का घी) एवं यूपी फ्रेश क्वालिटी ब्रांड के 9 सैंपल संग्रहित किए। इसके साथ ही लगभग 1600 लीटर घी जब्त कर फर्म को सील कर दिया। जब्त की गई सामग्री का मूल्य 6 लाख 30 हजार 818 रुपए बताया गया है।

[follow_us]

तस्वीर में घी, अंदर पता नहीं !

छापे के दौरान फर्म संचालक विक्रांत त्यागी ने टीम को बताया कि दोनों ब्रांड का घी वह मुज़फ़्फ़रनगर (उत्तर प्रदेश) की मां वैष्णो देवी फूड प्रोडक्ट एवं रिद्धि ट्रेडिंग कंपनी से 310 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदता है। टीम ने उसकी जांच की तो यूपी फ्रेश क्वालिटी के पैक पर खाद्य पदार्थ का नाम अंकित नहीं था। लेबल पर घी तथा गाय की तस्वीर छपी हुई मिली जिससे वह घी प्रतीत होता है।

[also_read ids="842,1349,4941,1461" title="ये भी पढ़ें"]

राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे सैंपल

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता, तहसीलदार रामचंद्र पांडेय एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान उपस्थित रहे। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग द्वारा सभी खाद्य संस्थानों को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय के निर्देश दिए गए हैं।

[follow_us]

हर कदम पर है धोखा, ग्राहक सावधान रहें

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने उक्त कार्रवाई को लेकर कलेक्टर मिशा सिंह की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि ऐसी कार्रवाई लगातार होती रहनी चाहिए। लोखंडे ने ग्राहकों को भी आगाह किया है कि मिलावटखोर आर्थिक लाभ के लिए आमजन की सेहत से खिलवाड़ के लिए तैयार बैठे हैं। इसलिए ग्राहकों को किसी भी वस्तु की खरीदारी के समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। वे इस बात की पुष्टि अवश्य कर लें कि उन्होंने जो वस्तु खरीदी है वह सही है या नहीं। पैकेट बंद वस्तुओं पर भी मात्रा, अधिकतम खुदरा मूल्य, ब्रांड का नाम, उपयोग की गई सामग्री, निर्माण और एक्सपायरी डेट आदि अवश्य चैक करें। यदि गड़बड़ी की आशंका है तो अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यालय दत्त कृपा, टीआईटी रोड रतलाम पर भी शिकायत कर सकते हैं।

]]>
Sat, 28 Feb 2026 09:14:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
औषधि विक्रेताओं की द्वितीय साधारण सभा एवं सम्मान समारोह 1 मार्च, औषधि विक्रेताओं की समस्याओं पर होगा विचार&विमर्श https://acntimes.com/medicine-sellers-general-meeting-on-march-1-in-ratlam https://acntimes.com/medicine-sellers-general-meeting-on-march-1-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला औषधि विक्रेता संघ, रतलाम के तत्वावधान में 1 मार्च को द्वितीय साधारण सभा और सम्मान समारोह का आयोजन होगा। अमृत गार्डन में होने वाले समारोह में म.प्र. केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गौतमचंद धींग मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता महासचिव राजीव सिंघल करेंगे। समारोह दोपगर 12 से 2 बजे तक आयोजित होगा।

[follow_us]

[also_read ids="2726,923,5324,407" title="ये भी पढ़ें"]

संघ अध्यक्ष जय छजलानी एवं सचिव अजय मेहता ने बताया कि साधारण सभा में औषधि विक्रेताओं की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे। समारोह में म. प्र. केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संगठन सचिव मनोज अगनानी, सह सचिव अशोक जैन, कोषाध्यक्ष दीनदयाल तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी सुरेश चौकसे एवं विशेष आमंत्रित सदस्य गोविन्द पंसारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला औषधि विक्रेता संघ ने सदस्यों से अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

[follow_us]

]]>
Sat, 28 Feb 2026 08:13:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
ठग को न्यायालय का झटका ! कॉलोनाइजर मनीष सुराना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गोल्ड कॉमप्लेक्स की जमीन के नाम पर 35 लाख की ठगी का मामला https://acntimes.com/anticipatory-bail-plea-of-​​​​fraudulent-coloniser-manish-surana-rejected https://acntimes.com/anticipatory-bail-plea-of-​​​​fraudulent-coloniser-manish-surana-rejected एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के सप्तम अपर न्यायाधीश राजेश नामदेव ने शातिर ठग और कॉलोनाइजर मनीष सुराना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुराना पर निर्माणाधीन गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन का सौदा कराने का झांसा देकर सराफा व्यवसायी से 35 लाख रुपए ठगने का आरोप है।

कभी कॉलोनी काटने के नाम पर तो कभी जमीन का सौदा करने के नाम पर लोगों को ठगने वाले मनीष सुराना को न्यायालय से झटका लगा है। न्यायालय ने आरोपी की अग्रिम जमनात के आवेदन को खारिज कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना स्टेशन रोड रतलाम पर इंदौर के सराफा व्यवसायी देवेंद्र सोनी की शिकायत पर आरोपी मनीष सुराना के विरुद्ध अपराध कमांक 110/26 अंतर्गत धारा 420 भा.द.स. का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की ओर से अभिभाषक संदीप निगम द्वारा न्यायालय में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई गई थी। जबकि अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने पैरवी की।

[follow_us]

आरोपी की ओर से यह दी गई थी सफाई

आवेदक/अभियुक्त सुराना की ओर से सनी पिता दिलीप सुराना का शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया था। इसमें बताया गया था कि आवेदक के विरुद्ध असत्य आधारों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस उसे गिरफ्तार करना चाहती है जबकि उसका उक्त तथाकथित अपराध से कोई संबंध नहीं है। जमानत आवेदन में कहा गया था कि पुलिस आवेदक को गिरफ्तार कर उसकी सम्मान प्रतिष्ठा को धूमिल करना चाहती है। वह कॉलोनाइजर होकर व्यापार करता है और उसकी समाज में काफी प्रतिष्ठा है। वर रतलाम नगर का स्थायी निवासी होकर उसकी चल-अचल संपत्ति भी उक्त पते पर स्थित होने से उसके कहीं भी भाग कर जाने की संभावना नहीं है।

[also_read ids="5413" title="यहां जाने पूरा मामला"]

पुलिस ने यह दिया तर्क

न्यायाल द्वारा मामले में स्टेशन रोड थाने से आरोपी की केस डायरी तलब की गई। इस दौरान स्टेशन रोड पुलिस ने अभियोजन के माध्यम से बताया कि यदि आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ दिया गया तो वह प्रकरण की विवेचना में गवाहों को डरायेगा, धमकायेगा और प्रलोभन देगा। इसका प्रकरण पर विपरीत असर पड़ेगा। वह घटना की पुनरावृत्ति करेगा।

[follow_us]

पहले भी दर्ज है केस, फरार होने की रहेगी संभावना

अभियोजन की ओर से यह भी बताया गया कि आरोपी के विरुद्ध ग्राम पंचायत की मजीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटने का अपराध भी पहले से दर्ज है। ऐसे में आरोपी के फरार होने की संभावना रहेगी। अतः आरोपी का अग्रिम जमानत का आवेदन निरस्त किया जाना उचित होगा।

न्यायालय ने इस आधार पर किया निरस्त

न्यायालय ने अभियोजन पक्ष के तर्क सुनने के बाद अपने फैसले में कहा कि केस डायरी के अवलोकन से दर्शित है कि आवेदक / अभियुक्त द्वारा धोखाधड़ी कर अपराध किया गया है। वर्तमान में इस प्रकृति के गंभीर अपराध समाज में घटित हो रहे हैं। विवेचना अपूर्ण है। अतः अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आवेदक / अभियुक्त मनीष सुराना को अग्रिम प्रतिभूति का लाभ दिया जाना न्यायालय उचित नहीं समझता। इस आधार पर आवेदन स्वीकार योग्य न होने से निरस्त किया जाता है।

[follow_us]

]]>
Fri, 27 Feb 2026 00:06:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
बढ़ेगी गति – होगा विकास ! कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से RDA को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत, ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य योजनाएं क्रियान्वित होंगी https://acntimes.com/chetan-kashyap-effort-rda-sanctioned-loan-of-Rs-25-crore https://acntimes.com/chetan-kashyap-effort-rda-sanctioned-loan-of-Rs-25-crore एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बजट की कमी से अटकी रतलाम विकास प्राधिकरण की योजनाओं को अब गति मिलने वाली है। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से हाउसिंग एण्ड अर्बन डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुड़को) ने आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया है। इससे बहुप्रतिक्षित ट्रांसपोर्ट नगर सहित आरडीए की अन्य योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

कैबिनेट मंत्री काश्यप ऋण की इस स्वीकृति के लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने शासन के साथ हुड़को को भी पत्र लिखा था। ट्रांसपोर्ट नगर की योजना रतलाम की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे। ट्रांसपोर्ट नगर के साथ-साथ आरडीए की अन्य योजनाएं भी इस ऋण से आगे बढ़ेंगी। हुड़को ने आरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखे गए 20 फरवरी के पत्र में 25 करोड़ के ऋण की स्वीकृति दी है। हुड़को के अनुसार ऋण का उपयोग केवल संचालन आवश्यकताओं में होगा।

]]>
Tue, 24 Feb 2026 20:40:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
अच्छी खबर ! गंगासागर में रीजनल पार्क और टू&लेन सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी, महापौर परिषद ने प्रशासकीय और निविदा आमंत्रण की दी स्वीकृति https://acntimes.com/road-and--regional-park-will-be-built-in-gangasagar-ratlam https://acntimes.com/road-and--regional-park-will-be-built-in-gangasagar-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र हाउसिंग बोर्ड द्वारा विकसित गंगासागर कॉलोनी को दो बड़ी सुविधाएं मिलने वाली हैं। यहां प्रस्तावित रीजनल पार्क (वन वाटिका) तथा मांगल्य मंदिर से कॉलोनी तक टू-लेन निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है। महापौर परिषद ने इसके लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।

[also_read ids="5425,5419,5420,5422" title="ये भी पढ़ें"]

महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक में जनहितैषी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई इसमें गंगासागर में रीजनल पार्क (वन वाटिका) निर्माण व मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अन्तर्गत आबकारी चौराहा से त्रिपोलिया गेट तक डामरीकृत फोरलेन सड़क निर्माण की वित्तीय स्वीकृति शामिल है। इसके साथ ही मांगल्य मंदिर से गंगासागर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मुख्य मार्ग तक टू-लेन सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण भी होगा। इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ होने वाला यह कार्य महापौर निधि से होगा। इसके लिए प्रशासकीय तथा निविदा आमंत्रण की स्वीकृति परिषद ने दी है।

पीएम आवास के अस्थाई आवंटन को भी स्वीकृति

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लौट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 3 एलआईजी फ्लैट का अस्थाई आवंटन किए जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान महापौर पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, राहुल जाखड़, सहायक यंत्री अनवर कुरैशी, उपयंत्री मनीष तिवारी, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित रहे।

]]>
Mon, 23 Feb 2026 00:11:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
आह्वान ! कांग्रेस को 55 जिलों में विजय दिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें पदाधिकारी और कार्यकर्ता& रीना बोरासी https://acntimes.com/mp-women-congress-president-reena-bourasi-in-ratlam https://acntimes.com/mp-women-congress-president-reena-bourasi-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार और भ्रष्टाचार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में इन समस्याओं में वृद्धि हुई है। महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में संगठन को सशक्त बनाकर आगामी चुनावों में कांग्रेस को 55 जिलों में विजय दिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें।

प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया। वे रतलाम प्रवास के दौरान कस्तूरबा नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थी। इससे पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला से स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुई बैठक में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष ने शहर में चल रही कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को सक्रियता से कार्य करना होगा।

[also_read ids="5419" title="ये भी पढ़ें"]

सरकार बदलने का कार्य सिर्फ महिलाएं कर सकती हैं- कटारिया

पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने रीना बोरासी को शुभकामनाएं देते हुए रतलाम महिला कांग्रेस की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश-देश में सरकार बदलने का कार्य सिर्फ महिलाएं कर सकती हैं क्योंकि महिलाओं का वर्चस्व ज्यादा होता है। हर महिला की पहचान हर महिला से होती है, इसलिए वे घर-घर जाकर कांग्रेस की योजनाओं को जानकारी दे सकती हैं। कटारिया ने आश्वस्त किया कि हम सब एकजुट होकर के आने वाली सारी योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे। वर्तमान शहर अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।

5 महिलाओं को दिलाई सदस्यता और शपथ

प्रदेश अध्यक्ष बौरासी ने रतलाम प्रवास के दौरान 5 महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता और शपथ भी दिलवाई। सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में पुष्पा बटवाल, निशा बैरागी, रश्मि पांडेय, सुमित्रा यादव एवं शानू यादव शामिल हैं।

[also_read ids="5422,5425" title="ये भी पढ़ें"]

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता हिमानी सिंह, मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव फरजाना खान, सुजीत उपाध्याय, हिना शेख, मुमताज बी, ताज मंसूरी, रेखा सोलंकी, आंचल सोलंकी, राजश्री तोमर, राधा प्रजापत, हंसा रांका, जायेदा खान, रुखसाना खान, रानी देवदा, मंजूबाला गुर्जर, आयशा कुरैशी, कविता महावर, सुनील महावर, राजेश प्रजापत, कमलेश चौहान, सीताराम बैरागी, प्रदीप बटवाल, शांतु गवली, प्रदीप शर्मा, नीलेश शर्मा, प्रदीप राठौर, वरुण क्षोत्रिय, शंकरलाल मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 22 Feb 2026 23:21:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में आत्महत्या ! सरपंच के मजदूर ने पानी की टंकी पर 'पुलिस नहीं सुनती' लिखा और लगा ली फांसी, SP ने ASI को किया लाइन अटैच, आरोपी सरपंच हिरासत में https://acntimes.com/laborer-commits-suicide-in-ratlam-Sarpanch-in-custody-asi-line-attached https://acntimes.com/laborer-commits-suicide-in-ratlam-Sarpanch-in-custody-asi-line-attached एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत ग्राम हरियाखेड़ा में सरपंच के काम करने वाले एक मजदूर ने पानी की टंकी में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आत्महत्या करने से पहले उसने टंकी पर ‘पुलिस नहीं सुनती’ तथा सरपंच सहित तीन लोगों के नाम भी लिखे। उसके परिजन और जनजातीय समाज के लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने सरपंच सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध युवक को आत्महत्या के लिए उकासने का केस दर्ज किया है। एसपी अमित कुमार ने लापरवाही बरतने के आरोप में एक एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है।

हरियाखेड़ा के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह गांव की पानी की टंकी से बंधे रस्सी के फंदे पर एक युवक के शव को लटके देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लक्ष्मीचंद्र पिता कनीराम के रूप में हुई जो कि सरपंच जितेंद्र पाटीदार के खेत में मजदूरी करता था। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और जावरा औद्योगिक क्षेत्र ताने से पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया जहां भी भीड़ जमा हो गई। बाद में आक्रोशित लोगों ने रास्ते पर जाम लगा दिया और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

सरपंच सहित तीन लोगों और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लक्ष्मीचंद्र ने सरपंच जितेंद्र पाटीदार, लोकेश पाटीदार और पुरुषोत्तम पाटीदार के नाम लिखे हैं। वहीं पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लक्ष्मीचंद्र ने जिस पानी की टंकी से लटककर फांसी लगाई उस पर उसने ‘पुलिस नहीं सुनती’ और सरपंच सहित तीन नाम भी लिखे। ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मीचंद्र द्वारा टंकी पर लिखे गए तीन नाम किसी ने मिटाने का प्रयास भी किया जिससे आक्रोश पनपा।

खेत पर काम करने के दौरान हुई थी मारपीट

मृतक के परिजन ने मीडिया को बताया कि लक्ष्मीचंद्र 11 फरवरी 2026 की रात को सरपंच जितेंद्र पाटीदार के खेत पर फसल को पानी दे रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां आए और लक्ष्मीचंद्र के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थाने में बंद भी करवा दिया था। लक्ष्मीचंद्र जमानत पर रिहा हुआ तो उसने सरपंच और उसके परिजन के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की। इसमें उसे झूठा फंसाए जाने, जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने और धमकियां दिए जाने के आरोप लगाए थे। मृतक के परिजन के अनुसार पुलिस ने उक्त शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है लक्ष्मीचंद्र के साथ थाने में रातभर मारपीट भी हुई थी। 12 फरवरी 2026 को पीड़ित ने एसपी कार्यालय में भी लिखित शिकायत की थी लेकिन वहां से भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

केस दर्ज, सरपंच हिरासत में

उक्त घटना को लेकर एसपी अमित कुमार ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने मामले में लापरवाही बरतने को लेकर एएसआई आशीष मांगरिया को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में सरपंच जितेंद्र पाटीदार, लोकेश पाटीदार और पुरुषोत्तम पाटीदार के विरुद्ध केस भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सरपंच जितेंद्र को हिरासत में लेकर शेष आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

]]>
Sat, 21 Feb 2026 23:19:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
नियुक्ति / मनोनयन ! सैलाना विधानसभा क्षेत्र की 88 पंचायत समितियों का हुआ गठन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गेहलोत ने जारी की सूची https://acntimes.com/congress-panchayat-committees-formed-in-sailana https://acntimes.com/congress-panchayat-committees-formed-in-sailana एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के जनजातीय बहुल विधानसभा क्षेत्र सैलाना में कांग्रेस द्वारा पंचायत स्तर की समितियों का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्वशासन को मजबूती प्रदान करना है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत (गुड्डू भैया) ने सैलाना विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समितियों के प्रभारियों की सूची जारी की है। इसमें 88 पंचायत समितियां शामिल हैं। गेहलोत के अनुसार इन समितियों के गठन से स्थानीय स्वशासन को मजबूती मिली है। जिला अध्यक्ष ने सभी समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों और जिम्मेदार प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्य करने की अपेक्षा की है। उन्होंने जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ते सैलाना को भी शुभकामनाएं दी हैं।

गांव मजबूत तो विधानसभा भी सशक्त

कांग्रेस द्वारा पंचायत समितियों के गठन को गांव-गांव तक विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि समितियों द्वारा समर्पण और और कर्त्तव्यनिष्ठा से काम करने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। गांव मजबूत होंगे तो विधानसभा भी सशक्त बनेगी। आपके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

]]>
Sat, 21 Feb 2026 19:41:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इंदौर के भागीरथपुरा जैसा हादसा न हो &रीना बोरासी https://acntimes.com/mp-mahila-congress-state-president-pc-in-ratlam https://acntimes.com/mp-mahila-congress-state-president-pc-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा है कि रतलाम में नागरिकों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का प्रबंध किया जाना चाहिए। रतलाम में इंदौर के भागीरथपुरा के जैसा हादसा होने का इंतजार नहीं करना चाहिए।दो दिन में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की करोड़ों रुपए की फसल नष्ट हो गई है, अतः उन्हें क्षतिपूर्ति की राशि दिलाने के लिए तत्काल सर्वे शुरू किया जाए। 

रीना बौरासी सेतिया यहां रतलाम प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि रतलाम के ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की नल-जल योजना के अंतर्गत ग्रामीण को पीने के लिए जो जल उपलब्ध कराया जा रहा है उसकी जांच करना जरूरी है। मुझे यह जानकारी है कि कई गांव में इस योजना के तहत जो पानी उपलब्ध कराया जा रहा है वह दूषित है। रतलाम नगर में भी ड्रेनेज की लाइन का चॉक होना आम बात हुआ है। इंदौर के भागीरथपुरा के जैसा हादसा होने से रतलाम में रोकने के लिए अभी से कड़े प्रबंध किए जाने की आवश्यकता है। यह ध्यान देना चाहिए कि इंदौर के भागीरथपुरा में हुए हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन सरकार 20 मौत से ज्यादा मानने को तैयार नहीं है।

बोरासी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा विधानसभा में नागरिकों के हित में आवाज उठाने के बाद भी सरकार ना तो इस मामले की चर्चा करना चाहती है और ना ही अब तक यह निश्चित हो सका है कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। ऐसे में रतलाम के लोगों को भी यह समझ लेना चाहिए कि प्रदेश की सरकार उन्हें शुद्ध जल देने के लिए आगे नहीं आएगी। उन्हें खुद ही पीने का शुद्ध पानी प्राप्त करने के लिए नगर निगम पर दबाव बनाना पड़ेगा।

फोरलेन निर्माण में बना भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड 

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा जावरा फाटक अंडर ब्रिज से जो चार लाइन सड़क का निर्माण किया गया है, उसने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है। विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी इंदौर की पृथ्वी इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा मिलकर 17 करोड़ की राशि से घटिया निर्माण किया गया है। सेंट्रल लाइट की अंडरग्राउंड केबल लाइन को ऊपर से डालकर उस पर सीमेंट भर देना भ्रष्टाचार का जीता जागता प्रमाण है। बहुत जरूरी है कि यह पूरा मामला जांच के लिए लोकायुक्त को सौंपा जाए। 

उद्योगों ने दूषित किया पानी

रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि रतलाम और उसके आसपास के क्षेत्र में उद्योगों के द्वारा केमिकल वेस्ट फैला दिए जाने के कारण भूमिगत जल दूषित हो रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाना चाहिए। 

किसानों को मिले मुआवजा 

उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिन से बिना मौसम की बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण किसानों की करोड़ों रुपए की फसल नष्ट हो गई है। जिला प्रशासन को चाहिए कि वह तत्काल सर्वे करा कर किसानों को राहत दिलाने की दिशा में प्रयास करे। रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केवल नाम की योजना है। इस योजना में अपनी फसल का बीमा करने के लिए किसानों को पैसा तो भारी चुकाना पड़ता है लेकिन जब फसल नष्ट होती है तो उन्हें बहुत कम मुआवजा दिया जाता है। हाल ही में कांग्रेस के द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा के सत्र में यह मामला उठाया गया था। विधानसभा में सरकार के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि फसल बीमा योजना की प्रीमियम के रूप में मध्य प्रदेश के किसानों के द्वारा 15000 करोड़ रुपए की राशि दी गई। इसके जवाब में मुआवजे के रूप में उन्हें केवल 5000 करोड़ रुपए की राशि मिल सकी है।

बालिका की मौत प्रशासन की नाकामी

उन्होंने कहा कि रतलाम के बाजना थाना क्षेत्र में मात्र 12 वर्ष की बालिका के साथ 26 साल के युवक के द्वारा दुष्कृत्य किए जाने की घटना निंदा जनक और चिंताजनक है। पूरे देश में मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जिसमें की सबसे ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं के साथ बलात्कार होते हैं। रतलाम की इस घटना में डर के मारे बालिका के द्वारा आत्महत्या कर लिया जाना पूरे सिस्टम की नाकामी है। मै मांग करती हूं कि इस घटना को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर जल्द से जल्द इस आरोपी को फांसी की सजा दी जाना चाहिए। इस घटना से पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए शासन और जिला प्रशासन को पहल करना चाहिए।

अवैध खनन को रोका जाएं

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खनन माफिया हावी है। कहीं पर अनुमति के नाम पर तो कहीं पर बिना अनुमति के खनन किया जा रहा है। रतलाम में भी ग्राम लुनेरा में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास की पहाड़ी पर अवैध खनन किया गया। बाद में लोक निर्माण विभाग के द्वारा यह दावा कर दिया गया कि उनके द्वारा खनन की अनुमति दी गई थी। इस मामले में यह आपत्तिजनक है कि खनन की शिकायत करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मुकदमे को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।

]]>
Sat, 21 Feb 2026 14:26:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में UGC का समर्थन ! संयुक्त मोर्चा ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोका https://acntimes.com/ratlam-rally-and-demonstration-in-support-of-ugc https://acntimes.com/ratlam-rally-and-demonstration-in-support-of-ugc एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों के समर्थन में शुक्रवार दोपहर एससी, एसटी, ओबीसी और भीम आर्मी सहित विभिन्न संगठनों ने ‘संयुक्त मोर्चा’ के बैनर तले रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने रैली को कोर्ट चौराहे पर ही रोक दिया। जहां बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर एससी, एसटी, ओबीसी और भीम आर्मी सहित विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर यूजीसी के समर्थन में रतलाम में जुटने, रैली निकालने का ऐलान किया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार संदेश भी वायरल हो रहे थे। इसके चलते ही एक दिन पूर्व प्रशासन द्वारा जिले में रैली और प्रदर्शन आदि पर रोक लगा दी गई थी और रतलाम के आम्बेडकर सर्कल तथा कोर्ट चौराहे पर भारी मात्रा में बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद संयुक्त मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता रतलाम के आम्बेडकर सर्कल पर जुटे और रैली के रूप में आगे बढ़े।

पुलिस ने रोका तो भड़के, बाद में रास्ते में ही दिया ज्ञापन

सभी हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर आगे बढ़ रहे थे। वे कलेक्टर कार्यालय जाकर यूजीसी कानून के समर्थन में ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें कोर्ट चौराहे पर ही रोक दिया। इससे प्रदर्शनकारी भड़क गए और उन्होंने जबरदस्ती आगे बढ़ने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। अधिकारियों ने उन्हें वहीं ज्ञापन देने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने परंतु जब बात नहीं बनी तो प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट चौराहे पर ही ज्ञापन सौंपना उचित समझा।

ज्ञापन में ये उठाए मुद्दे

  • संसद द्वारा 13 जनवरी 2026 को पारित यूजीसी कानून को 29 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे आदेश से रोका गया है जिसका हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं।
  • लंबे संघर्ष के बाद UGC कानून अस्तित्व में आया है, जिसमें ओबीसी वर्ग को भी शामिल किया गया है। इसे पूरे देश के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मेडिकल संस्थानों तथा अन्य सरकारी और निजी संस्थानों में प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
  • उच्च शिक्षण संस्थानों में एससी, एसटी, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), दिव्यांगजन एवं महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  • देश में अब भी जातीय भेदभाव की घटनाएं सामने आती रही हैं। रोहित वेमुला, पायल तड़वी, इन्द्रा मेघवाल, जैसे मामलों को देखते हुए सख्त कानून की आवश्यकता है।
]]>
Sat, 21 Feb 2026 00:47:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
पूरा परिवार ही धोखेबाज़ ! डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी में रेलवे ठेकेदार संजय जैन के माता&पिता और तत्कालीन उप पंजीयक भी शामिल, पुलिस ने बनाया आरोपी, यहां जानें& पूरा मामला https://acntimes.com/ratlam-fraud-railway-contractors-parents-also-accused https://acntimes.com/ratlam-fraud-railway-contractors-parents-also-accused एसीएन टाइम्स @ रतलाम । फर्जी दस्तावेज बनाकर 1.68 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले रेलवे के ठेकेदार संजय जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने संजय के माता-पिता और तत्कालीन उप पंजीयक का नाम भी एफआईआर में शामिल किया है। आरोप है कि इन तीनों ने भी धोखाधड़ी में जैन का सहयोग किया था।

जानकारी के अनुसार रतलाम शहर के नीमचकौ निवासी समाजसेवी सुभाष जैन ने रेलवे के ठेकेदार स्वस्तिक इंटरप्राइजेस के पूर्व भागीदार एवं साझेदार संजय जैन निवासी जैन कॉलोनी के विरुद्ध स्टेशन रोड थाने पर एक एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें आरोपी संजय पर 1.68 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच में पुलिस ने संजय के पिता मणिलाल जैन, माता मनोरमा जैन और तत्कालीन उप पंजीयक प्रदीप निगम को भी जिम्मेदार पाया है। आरोपी मणिलाल और मनोरमा भी उक्त फर्म में साझेदार हैं। आरोप है कि इन दोनों ने निगम के साथ मिलीभगत कर सुभाष जैन की सहमति लिए बिना ही एक मकान को भारमुक्त करवा लिया था। इसके लिए कोर्ट में प्रस्तुत फर्जी दस्तावेजों में इनके भी हस्ताक्षर पाए गए हैं। नतीजतन इन तीनों को भी मामले में सह आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार संजय जैन द्वारा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में झूठे एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्वस्तिक इंटरप्राइजेस नामक फर्म के नाम से एक फर्जी एकाउंट खुलवा लिया गया था। अन्य साझेदारों को इसकी जानकारी भी नहीं दी गई थी। इस तरह धोखाधड़ी करने का पता च ने पर ही सुभाष जैन ने संजय जैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद संजय भूमिगत हो गया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था जिससे संजय जैन और सुभाष जैन के बीच समझौता हो गया था। समझौते में तय हुआ था कि जैसे-जैसे रुपए आते जाएंगे, संजय जैन द्वारा दिए गए चेक वापस होते जाएंगे।

लोन के लिए बैंक में गिरवी रख दिया मकान

संजय जैन द्वारा अपनी माता मनोरमा के स्वामित्व का जैन कॉलोनी में स्थित एक मकान बेचने का अनुबंध 25 अक्टूबर 2012 को सुभाष जैन से किया था। जब हाईकोर्ट इंदौर में समझौता पेश हुआ तो उसमें यह भी शर्त शामिल थी कि यदि चेक बाउंस होते हैं तो संजय द्वारा 30 सितंबर 2013 को मकान की रजिस्ट्री सुभाष जैन के नाम करवा दी जाएगी। इसके बावजूद जून 2013 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से मां मनोरमा ने अपनी फर्म स्वस्तिक के नाम पर 60 लाख और श्री इंटरप्राइजेस के नाम पर 50 लाख रुपए का लोन लेने के लिए उक्त मकान गिरवी रख दिया। आरोप है कि संजय जैन ने तत्कालीन उपपंजीयक निगम के साथ मिलीभगत कर उक्त मकान भारमुक्त भी करवा लिया और इसके लिए सुभाष जैन की सहमति भी नहीं ली गई। बता दें कि, मणिलाल जैन वर्ष 2010 में सुभाष जैन से 50 फीसदी हिस्सा लेने के बाद कारोबार से सेवानिवृत्ति भी ले ली थी और तब समाचार पत्रों में इसके बड़े-बड़े विज्ञापन तक प्रकाशित हुए थे। वर्तमान में मणिलाल जैन की उम्र तकरीबन 80 साल है।

]]>
Fri, 20 Feb 2026 14:06:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
उजले कपड़े – काली करतूत ! धोखेबाज कॉलोनाइजर मनीष सुराना ने गोल्ड कॉम्पलेक्स की जमीन का कर दिया 62 करोड़ में सौदा, सराफा व्यवसायी से 35 लाख ठगे, FIR दर्ज https://acntimes.com/ratlam-duped-of-rs-35-lakh-by-promising-to-sell-land-belonging-to-a-gold-complex-fir-registered https://acntimes.com/ratlam-duped-of-rs-35-lakh-by-promising-to-sell-land-belonging-to-a-gold-complex-fir-registered एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आदतन अपराधी बन चुके धोखेबाज कॉलोनाइजर मनीष सुराना की एक और करतूत सामने आई है। आरोपी सुराना के विरुद्ध एक सराफा व्यापारी ने 35 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि कॉलोनाइजर ने नगर निगम के सामने निर्माणाधीन गोल्ड कॉम्प्लेक्स की जमीन बेचने के नाम पर ठगी की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के सिलीकॉन सिटी के निवासी देवेन्द्र पिता स्व. राजेन्द्रकुमार सोनी ने एक लिखित शिकायत की है। इसमें सोनी ने पुलिस को बताया कि वे मूलतः रतलाम जिले के निवासी हैं और इंदौर में श्री ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं। सोनी के अनुसार उनके परिचित कॉलोनाइजर मनीष सुराना जमीनों की दलाली करते हैं। सराफा व्यवसायी का आरोप है कि फरवरी 2024 में मनीष सुराना उनके इंदौर स्थित निवास पर आया था। इस दौरान उसने रतलाम शहर की गोल्ड कॉम्पलेक्स स्थित जमीन का सौदा कराने की बात कही।

फर्जी पॉवर ऑफ अटार्नी दिखाकर जीता भरोसा

शिकायतकर्ता के अनुसार सुराना ने मुलाकात के दौरान दो मुख्त्यारनामा आम (पॉवर ऑफ आटर्नी) दिखाए गए। इनमें से पक्ष क्र. 01 में मुख्त्यारकर्ता मेहरून्निसा पिता अब्दुल गफ्फार खान निवासी छोटी सरवन बांसवाड़ा (राजस्थान) आदि का नाम उल्लेखित था। वहीं पक्ष क्र. 02 में मुख्त्यारग्रहिता के रूप में आरोपी मनीष सुराना का नाम दर्ज था। इसी तरह दूसरे मुख्त्यारनामा में पक्ष क्र. 01 में नासिर पिता सलीम खान निवासी बाई जी का वास रतलाम का नाम था और पक्ष क्र. 02 मुख्त्यारग्रहिता के रूप में मनीष सुराना का नाम था। दोनों में विक्रय की जाने वाली भूमि सर्वे कं. 105 (रकबा 0.20 हेक्टेयर) एवं सर्वे नं. 106 (रकबा 12 बिस्वा) सहित कुल रकबा 12 बीघा 06 बिस्वा कस्बा रतलाम में स्थित होना उल्लेखित था। दोनों मुख्तयारनामे पर पक्ष क्र. 01 व पक्ष क्रं. 02 के हस्ताक्षर भी थे।

पॉवर ऑफ अटार्नी में नहीं लगे थे ई-स्टाम्प

दोनों ही पॉवर ऑफ अटार्नी में ई-स्टाम्प 1000 रुपए की ई-स्टाम्प संलग्न होने का भी उल्लेख था परंतु ई-स्टाम्प नहीं लगे थे। इससे देवेंद्र ने इस बारे में सवाल किया तो आरोपी मनीष ने कहा कि ई-स्टाम्प नासिर खान के पास हैं और वह बाहर गया हुआ है। उसके लौटने पर ई-स्टाम्प मिल जाएंगे।

न्यायालय में वाद होने की बात भी कही

मनीष ने देवेंद्र को यह भी बताया था कि उक्त जमीन को लेकर न्यायालय में दीवानी वाद RCSA 188/2023 प्रचलित है। जब देवेंद्र ने इस वादे के बारे में सवाल किया तो उसने बताया कि उक्त भूमि पर समदड़ाया ब्रदर्स द्वारा नगर निगम की ओर से गोल्ड कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा है जबकि उक्त संपूर्ण जमीन दोनों आम-मुख्त्यारों में उल्लेखित मुख्त्यारकर्ताओं की पैतृक संपत्ति है। इसके संबंध में ही उक्त दीवानी वाद न्यायालय में लगाया है। यह जल्द ही निराकरण होकर, फैसला आम-मुख्यारकर्ताओं के पक्ष में आने की पूर्ण संभावना है। यदि किसी कारणवश फैसला आम-मुख्यारकर्ताओं के पक्ष में नहीं आता है तो सौदा करने वाले द्वारा दी गई बयाने की राशि बिना ब्याज के लौटा दी जाएगी।

62 करोड़ में तह हुआ सौदा

फरियादी सराफा व्यवसायी के अनुसार आरोपी सुराना द्वारा उक्त जमीन की कीमत 70 करोड़ रुपए और बयाने की राशि 50 लाख रुपए देने की बात कही थी। इसे लेकर काफी मोलभाव हुआ और बात 62 करोड़ रुपए तथा बयाना राशि 35 लाख रुपए देने पर तय हुई। इसके चार दिन बाद ही सुराना इंदौर पहुंचा और एक टाइप की हुई सौदा चिट्ठी दिखाई। तब तक देवेंद्र ने अपने परिचित नरेन्द्र पटेल एवं कमलेश पंथी को भी बुलवा लिया। इस पर बयाने के तौर पर 35 लाख रुपए प्राप्त होने की जानकारी दर्ज थी। इस आधार पर फरियादी देवेंद्र ने आरोपी मनीष को 35 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। भुगतान दो गवाहों

ई-स्टाम्प नहीं देने से हुआ संदेह

देवेंद्र सोनी ने पुलिस को बताया कि बयाना राशि देने के कई दिन बाद भी उन्हें ई-स्टम्प नहीं मिले तो उन्होंने सुराना से कहा लेकिन वह टालमटोल करने लगा जिससे उन्हें शंकाहुई। देवेंद्र रतलाम पहुंचे और नासिर खान से मिले। नासिर ने उन्हें बताया कि उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई आम-मुख्यार नहीं लिखा गया है, किंतु मुझे मनीष सुराना ने सौदे के संबंध में 05 लाख रुपए दिए हैं, 30 लाख रूपए उसी के पास हैं। देवेंद्र ने मनीष से संपर्क किया तो वह कहने लगा कि आपके रुपए सुरक्षित हैं, आप 50 लाख रुपए की और व्यवस्था कर लो, मैं आगे की लिखा-पढ़ी भी करवा देता हूं। इस पर देवेंद्र ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई थी, जब न्यायालय से निराकरण होगा उसके बाद ही रुपए दूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि तुमने धोखाधड़ी की है, कूटरचित आम-मुख्यार देकर झूठ बोला है, यदि रुपए वापस नहीं किए तो पुलिस में शिकायत करूंगा। तब मनीष ने कहा कि अभी मेरे पास 08 लाख रुपए हैं, तुम थोड़ा रुको, बाकि रुपयों की व्यवस्था करता हूं। इसके बाद आरोपी ने फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया।

अवैध कॉलोनी निर्माण का भी है केस

कॉलोनाइजर मनीष सुराना के विरुद्ध स्टेशन रोड थाने पर अवैध कॉलोनी निर्माण का केस भी दर्ज है। रतलाम ग्रामीण तहसील के राजस्व निरीक्षक करमचंद (54) पिता रकमा डोडियार ने थाने में आवेदन दिया था। इसमें बताया गया था कि कलेक्टर कॉलोनी सेल से मिले पत्र के अनुसार ग्राम बड़ोदिया के हल्का नंबर 56 स्थित सर्वे नंबर 302/3 रकबा 0.200 हेक्टेयर व सर्वे नंबर 302/4/1 रकबा 0.160 हेक्टेयर पर भूमि स्वामी मनीष सुराना ने दुकानों का निर्माण किया है। यह लैंड डाइवर्जन ऑर्डर के बिना दुकान निर्माण कर संचालन करना, रोड व भवन निर्माण तथा प्लॉट बेचना सहित अवैध कॉलोनी निर्माण के काम को प्रमाणित करता है। मामले में सुराना के खिलाफ मप्र पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 61-घ (2) व (3) में केस दर्ज किया गया था। सुराना के विरुद्ध पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

]]>
Fri, 20 Feb 2026 12:22:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
भूलकर भी न करें ऐसी गलती, वरना... हो जाएगा 15 हजार रुपए तक का जुर्माना, FIR भी दर्ज होगी, जानिए क्या है पूरा मामला https://acntimes.com/stubble-burning-banned-in-ratlam-district https://acntimes.com/stubble-burning-banned-in-ratlam-district एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मिशा सिंह ने जिले में खेतों में नरवाई (खापे / पराली) जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध पर्यावरण संरक्षण, जन-धन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार रबी फसल की कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हार्वेस्टर के उपयोग के दौरान स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) अथवा स्ट्रॉ रीपर का उपयोग भी अनिवार्य किया गया है। बिना एसएमएस अथवा स्ट्रॉ रीपर के कंबाइन हार्वेस्टर चलाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें... सावधान ! सोशल मीडिया, धरना-रैली और ध्वनि विस्तार यंत्रों पर लगा प्रतिबंध, 2 महीने तक प्रभावी रहेगा यह प्रतिबंध

इस हिसाब से लगेगा जुर्माना

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि नरवाई जलाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति के रूप में जुर्माना वसूला जाएगा। यह जुर्माना 2 एकड़ तक भूमि पर 2500 रुपए प्रति घटना, 2 से 5 एकड़ भूमि पर 5000 रुपए प्रति घटना रहेगा। वहीं 5 एकड़ से अधिक भूमि पर 15000 प्रति घटना जुर्माना किया जाएगा।

ऐसे हो रही निगरानी, FIR भी होगी दर्ज

जिला प्रशासन द्वारा सैटेलाइट डेटा का उपयोग करके नरवाई जलाने की घटनाओं की निगरानी की कर रहा है। नरवाई जालाने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (पूर्व में 144) के तहत कार्यवाही भी की जाएगी। यह धारा प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर FIR का मार्ग प्रशस्त करती है।

यह भी पढ़ें... भ्रष्टाचार पर चोट ! रिश्वतखोर पूर्व CMO नीता जैन सहित दो लोगों को 4 साल की सजा, 5 साल पहले ठेकेदार से 18,500 रुपए की घूस ली थी

इसलिए लगाया प्रतिबंध

आग से मिट्टी के लाभदायक सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं और उर्वरा शक्ति कमजोर होती है।

पराली आदि जलाने से वायु प्रदूषण भी होता है जो विभिन्न बीमारियों का कारण बन सकता है।

पराली जलाने से खेतों में खड़ी फसलें, घरों और आस-पास के क्षेत्रों में आग लगने का खतरा रहता है।

...तो क्या करें

किसान फसल के अवशेषों का उपयोग मल्चिंग और भूसा बनाने के लिए कर सकते हैं। इसका जमीन जोतकर जैविक खाद के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।

]]>
Fri, 20 Feb 2026 09:19:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
सावधान ! सोशल मीडिया, धरना&रैली और ध्वनि विस्तार यंत्रों पर लगा प्रतिबंध, 2 महीने तक प्रभावी रहेगा यह प्रतिबंध https://acntimes.com/restrictive-orders-imposed-in-ratlam-district https://acntimes.com/restrictive-orders-imposed-in-ratlam-district एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आप धरना-रैली और ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग की प्लानिंग कर रहे हैं तो सावधान रहें। ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है, क्योंकि प्रशासन ने दो महीने को लिए सोशल मीडिया, धरना-रैली और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अंतर्गत जन सामान्य के स्वास्थ्य के हित्त एवं लोक शांति को बनाए रखने के लिए रतलाम जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में किसी भी आपत्तिजनक अथवा उद्वेलित करने वाली फोटो/चित्र, संदेश करने पर, साम्प्रदायिक संदेश एवं उनकी फॉरवर्डिंग, ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सऐप सोशल मीडिया पर साम्प्रदायिक संदेश आदि करने पर रोक लगाई गई है। ऐसे संदेश पर कमेंट करना भी वर्जित रहेगा।

वहीं धरना, रैली, जुलूस तथा ध्वनि विस्तार यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के प्रावधानों के तहत अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी 02 माह तक प्रभावशील रहेगा।

]]>
Fri, 20 Feb 2026 01:17:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
भ्रष्टाचार पर चोट ! रिश्वतखोर पूर्व CMO नीता जैन सहित दो लोगों को 4 साल की सजा, 5 साल पहले ठेकेदार से 18,500 रुपए की घूस ली थी https://acntimes.com/former-cmo-neeta-jain-and-two-others-sentenced-for-bribery https://acntimes.com/former-cmo-neeta-jain-and-two-others-sentenced-for-bribery एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायाधीश संजीव कटारे ने जावरा की पूर्व सीएमओ नीता जैन और तत्कालीन सहायक राजस्व निरीक्षक (बाबू) विजयसिंह शक्तावत को सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। लोकायुक्त की टीम ने दोनों को एक ठेकेदार से बिल पास करने और उसकी एफडी रिलीज करने के लिए 18 हजार 500 रुपए की घूस देते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने पर न्यायालय ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोनों को 4-4 साल की सजा और 2-2 हजार रुपए अर्थदंड भी दिया गया है।

सहायक निदेशक अभियोजन आशा शाक्यवार ने बताया कि 9 मार्च 2021 को फरियादी पवन भावसार ने उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। पवन ने बताया था कि उसके दोस्त सुरेश प्रजापत के लाइसेंस पर जावरा नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में पेवर ब्लॉक, फ्लोरिंग और अन्य निर्माण कार्य किए गए थे। काम समय पर पूरा होने के बाद नगर पालिका में जमा एफडी रिलीज करने और फाइनल बिल स्वीकृत करने के लिए तत्कालीन सीएमओ नीता जैन ने बिल की कुल राशि का 3 प्रतिशत कमीशन मांगा था।

लोकायुक्त टीम ने किया था गिरफ्तार

शाक्यवार के असार लोकायुक्त ने शिकायत की पुष्टि के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग कराई थी। जांच में सामने आया कि सीएमओ नीता जैन की तरफ से सहायक राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत ने 26 हजार रुपए की रिश्वत की मांगी। हालांकि, बात 20 हजार रुपए में फाइनल हुई। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई।

सीएमओ जैन से पूछकर ली थी रिश्वत

लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता पवन भावसार को 12 मार्च 2021 को केमिकल लगे नोट (15 हजार रुपए) लेकर आरोपी सहायक राजस्व निरीक्षक विजयसिंह शक्तावत के पास भेजा। पवन ने उससे कहा कि 5 हजार रुपए काम होने के बाद दे देगा, लेकिन शक्तावत नहीं माना। वह सीएमओ नीता जैन के कक्ष में गया और वापस आकर कहा कि मैडम पूरे 20 हजार रुपए मांग रही हैं। इसके चलते पवन ने 18,500 रुपए विजयसिंह शक्तावत को दे दिए। जैसे ही शक्तावत ने वे रुपए अपनी पैंट की जेब में रखे, लोकायुक्त की टीम ने उसे धरदबोचा। शक्तावत के हाथ सोडियम कार्बोनेट के घोल से धुलवाने पर उनका रंग गुलाबी हो गया।

CMO मंदसौर और सहायक राजस्व निरीक्षक जावरा निवासी

शाक्यवार ने बताया कि लोकायुक्त ने मामले में तत्कालीन सीएमओ नीता जैन (निवासी नई आबादी मंदसौर) को मुख्य आरोपी जबकि राजस्व निरीक्षक विजयसिंह शक्तावत (निवासी लालइमली गली जावरा) को सहआरोपी बनाया। विवेचना के बाद 21 जून 2023 को रतलाम के विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में चालान प्रस्तुत किया गया। जहां विचारण के बाद न्यायालय ने दोनों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120-बी का दोषी पाए जाने पर सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक कृष्णकांत चौहान ने की।

]]>
Thu, 19 Feb 2026 23:33:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
यह फैसला खास है ! कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से हमला कर काट दी थी पैर की हड्डी, न्यायालय ने पीड़ित को माना अहम साक्ष्य और सुना दी यह सजा https://acntimes.com/ratlam-court-gave-punishment-on-the-basis-of-the-statement-of-the-complainant https://acntimes.com/ratlam-court-gave-punishment-on-the-basis-of-the-statement-of-the-complainant एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से एक व्यक्ति पर हमला कर गंभीर घायल करने के मामले में एक दो आरोपियों को सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों को अलग-अलग धाराओं में 3 एवं 4 माह के सश्रम कारावास देने के साथ ही 6 हजार रुपए अर्थदंड भी किया है। 

अतिरिक्त लोक अभियोजन संजीव सिंह चौहान के द्वारा बताया कि दिनांक 30.09.2020 को ग्राम पलसोड़ा के चौराहे पर स्थित एक दुकान के सामने भरतलाल के साथ कुछ लोगों द्वारा विवाद कर मारपीट की गई थी। आरोपियों ने पीड़ित पर कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से हमला किया था। इससे उसके पैर की हड्टी कट गई थी। मामले में नामली थाने में अपराध क्रमांक 338/2020 दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी कैलाश एं सुरेश के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 294, 323, 326, 506 सहपठित धारा 34 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था।

पीड़ित साक्षी के कथन को माना प्रमाणित

चौहान ने बताया कि पुलिस ने विवेचना के बाद न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया था। इसमें अभियोजन पक्ष की ओर से मौखिक एवं चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। साथ ही पीड़ित साक्षी के विश्वसनीय कथन भी हुए। इन्हें न्यायालय ने प्रमाणित मानते हुए आरोपी कैलाश एवं सुरेश को धारा 323 एवं 326 भादंवि के तहत दोषी ठहराया। न्यायालय ने प्रत्येक दोषी को क्रमशः 03 माह तथा 04 वर्ष का सश्रम कारावास सुनाया। आरोपियों पर कुल ₹6000/- अर्थदंड भी किया गया।

इसलिए महत्वपूर्ण है यह फैसला

अभिभाषक चौहान के अनुसार न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि साक्ष्य का महत्व उसकी संख्या नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता पर निर्भर करता है। विश्वसनीय प्रत्यक्ष पीड़ित साक्षी के कथन के आधार पर भी अपराध सिद्ध किया जा सकता है। यह निर्णय गंभीर मारपीट के मामलों में कानून के प्रति कठोर दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह समाज में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी संदेश प्रदान करता है कि घातक हथियारों से हिंसा करने वाले व्यक्तियों को न्यायालय से कठोर दण्ड अवश्य मिलेगा।

]]>
Wed, 18 Feb 2026 22:22:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
अहम् फैसला ! फर्जी मृत्यु प्रमाण&पत्र और शपथ&पत्र पेश कर नकली बेटी ने बेच दिया मकान, न्यायालय ने सुनाई 65 वर्षीय वृद्धा को विभिन्न धाराओं में 2 से 7 साल तक की सजा https://acntimes.com/ratlam-court-sentenced-a-65-year-old-woman https://acntimes.com/ratlam-court-sentenced-a-65-year-old-woman एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने 65 वर्षीय वृद्धा को फर्जी नामांतरण करवाकर मकान की फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में अलग-अलग धाराओं में 2 से सात वर्ष तक की सजा सुनाई है। अभियुक्त ने फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र और फर्जी शपथ-पत्र के आधार पर अपराध को अंजाम दिया था।

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि दिनांक 27.01.2016 को फरियादी राजशेखर पिता घनश्याम पुरोहित निवासी चित्तौड़गढ़ ने थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर उपस्थित एक लिखित आवेदन दिया था। इसमें उन्होंने मप्र हाउसिंग बोर्ड के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री डी. के. बाथम, सम्पत्ति अधिकारी पवन धबाड़े, कर्मचारी नानालाल बामनिया व मनोहरलाल शर्मा, दलाल रमेश शर्मा, पप्पू शर्मा, अशोक दय्या और लालीबाई (फर्जी महिला) एवं अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज करने का आग्रह किया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि दीनदयाल नगर (अमृत सागर) रतलाम में स्थित म.न. डी-232 वर्ष 1992-93 में उनकी नानी कमलाबाई पति मोतीलाल उपाध्याय के नाम से हाउसिंग बोर्ड रतलाम से खरीदा था। वर्ष 2006 में नानी कमलाबाई उपाध्याय की मृत्यु होने के बाद उस मकान पर राजशेखर की मां रतनबाई पुरोहित का कब्जा था।

मृतका को अपनी मां बताकर बेच दिया था मकान

राजशेखर ने बताया था कि अशोक दय्या, रमेश शर्मा व हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों ने मिलकर दिनांक 11.04.15 को लालीबाई निवासी मिल्लत नगर (फर्जी महिला व फर्जी पता) रतलाम ने कमला बाई को अपनी माँ बताकर शपथ-पत्र और मृत्यु प्रमाण-पत्र पेश किया। इसके आधार पर आरोपियों ने उक्त मकान धोखाधड़ी कर लालीबाई के नाम करवा लिया। बाद में उक्त मकान को दिनांक 10.09.15 को लालीबाई ने कमलेश पिता कैलाश पाटीदार ग्राम मांगरोल को 6 लाख 11 हजार रुपए में बेच दिया था। राजशेखर ने शिकायत के साथ मकान के मालिकी संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को दिए थे। पुलिस ने लालीबाई, हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों, दलाल के विरुद्ध थाना डीडी नगर में FIR दर्ज कर जांच की।

हर चीज फर्जी फिर भी हो गया नामांतरण, बिक गया मकान

जांच में पाया गया कि कमलाबाई के फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र में लालीबाई को उसकी पुत्री बताया गया। मृत्यु प्रमाण-पत्र में जो जो मकान नंबर दर्ज था उस पर जमीलउद्दीन पिता कमरुद्दीन निवासी मिल्लतनगर का नाम दर्ज था दर्ज था। फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र के आधार पर ही फर्जी नामांतरण आवेदन हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। इसमें लालीबाई के सभी पते फर्जी लिखे थे। फोटो भी फर्जी लगा था। नामांतरण में लगाया गया वोटर आईडी का मिलान निर्वाचन कार्यालय में कराने पर वह भी फर्जी पाया गया। दस्तावेजों में लालीबाई पति रामजी राठौर (तेली) नाम दर्ज था व सभी पते भी फर्जी थे। इतना ही नहीं नामांतरण में गवाह भी फर्जी थे। इसके बावजूद लालीबाई के नाम पर मकान का फर्जी नामांतरण भी हाउसिंग बोर्ड से हो गया। नामांतरण के दो महीने के बाद लालीबाई ने मकान कमलेश पाटीदार को बेच दिया था, जबकि हाउसिंग बोर्ड के नियमानुसार नामांतरण के एक वर्ष तक मकान का विक्रय नहीं किया जा सकता।

निर्णय के वक्त उपस्थित नहीं हुई आरोपी महिला

पुलिस ने जांच पूर कर अभियोग-पत्र न्यायालय में पेश किया। यहां सुनवाई की दौरान फरियादी राजशेखर व उसकी माता कमलाबाई ने दिनांक 23.07.2024 को न्यायालय में लिखित समझौता लालीबाई के पक्ष में पेस कर दिया था। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी दलाल अशोक दय्या, रमेश शर्मा, हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी नानालाल व गोपाल को दोषमुक्त कर दिया था। लालीबाई इस मामले में 6 माह जेल में रही थी और अभी जमानत पर थी। उक्त प्रकरण में निर्णय आने के समय लालीबाई न्यायालय में उपस्थित नहीं हुई जिससे उसका सजा वारंट जारी हो गया। मामले में न्यायालय ने आरोपी लालीबाई पति रामाजी (65) निवासी संदला को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419 में 3 वर्ष, धारा 467 व धारा 468 में 7-7 वर्ष व धारा 471 में 2 वर्ष की सजा सुनाई।

]]>
Sun, 15 Feb 2026 22:08:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
अच्छी खबर ! रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में 4 और यूनिट को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित, 11 हजार 950 करोड़ का होगा निवेश, 6500 लोगों को रोजगार मिलेगा https://acntimes.com/150-hectares-of-land-allotted-to-4-more-units-in-ratlam-investment-zone https://acntimes.com/150-hectares-of-land-allotted-to-4-more-units-in-ratlam-investment-zone एसीएन टाइम्स @ रतलाम । युवाओं को रोजगार और शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाले रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को लगभग 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित हो गई है। इन यूनिटों की स्थापना का कार्य जल्द ही शुरू होगा। इन्वेस्टमेंट जोन में सोलर की एक यूनिट का कार्य पहले से चल रहा है। शनिवार को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में हो रहे कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान एमपीआईडीसी के कार्यपालक संचालक राजेश राठौर ने इन्वेस्टमेंट जोन में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यपालक संचालक राठौर ने बताया कि रतलाम इन्वेस्टमेंट जोन में लगातार निवेशकों के प्रस्ताव आ रहे हैं। एमपीआईडीसी ने हाल ही में यहां जिन चार नई यूनिटों को भूमि आवंटित की है, उनमें फार्मा ग्रेड फिल्म बनाने वाली एसआरएफ लिमिटेड को 80 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। यहां 9000 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी और इससे 2000 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

राठौर ने बताया कि, गारमेन्ट बनाने वाली आरएसडब्लूएम लिमिटेड भीलवाड़ा को 27 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है, जो 650 करोड़ का निवेश करेगी एवं इससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार एक्जाट्रोन सोलर प्रा.लि. को 24 हेक्टेयर से अधिक भूमि का आवंटन किया है, सोलर पैनल बनाने वाली यह कंपनी 1300 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे 1500 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। प्लास्टिक रेजिन की एलएनजे ग्रीनपत लि. को 18 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है, जो 350 करोड़ का निवेश कर 500 लोगों को रोजगार देगी।

राठौर ने बताया कि निवेश क्षेत्र में पहले फूजियामा सोलर प्रा. लि. को करीब 25 हेक्टेयर भूमि आंवटित की गई थी, जो 650 करोड़ का निवेश कर 1000 लोगों को रोजगार देगी। सोलर पैनल की इस यूनिट का कार्य प्रगति पर है। अब तक निवेश क्षेत्र में कुल 11950 करोड़ के निवेश और इससे 6500 लोगों को रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मंत्री काश्यप ने ली सुविधाओं के विकास की जानकारी

मंत्री काश्यप ने बैठक के दौरान इन्वेस्टमेंट जोन में मूलभूत सुविधाओं के विकास की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य हो चुका है और बिजली व्यवस्था सहित अन्य कार्य निरंतर चल रहे हैं। काश्यप ने इन्वेस्टमेंट जोन के निर्माण एवं विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए ताकि अन्य निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। बैठक के दौरान एमपीआईडीसी के सहायक यंत्री धर्मेन्द्र डोडवे व तहसीलदार जयेश आदि उपस्थित रहे।

]]>
Sun, 15 Feb 2026 20:45:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
नाबालिग के अपहरण और ज्यादती के आरोप में 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को इंदौर से किया दस्तयाब https://acntimes.com/teenage-girl-kidnapped-from-ratlam-found-in-Indore-1-youth-arrested https://acntimes.com/teenage-girl-kidnapped-from-ratlam-found-in-Indore-1-youth-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पिपलौदा पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण और ज्यादती के आरोप में 25 साल के एक युवक को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक के पास से अपहृत किशोरी को दस्तयाब भी कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 13.09.2025 को एक व्यक्ति पिपलौदा थाने पर एक नाबालिग किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 324/2025 धारा 137(2)बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जावरा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संदीप कुमार मालवीय के निर्देशन और उप निरीक्षक राजू मखौड़ (चौकी प्रभारी सुखेड़ा) के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने किशोरी की तलाश के लिए सायबर सेल की तकनीकी सहायता ली। सुराग मिलने पर टीम इंदौर के लिए रवाना हुई।

पुलिस ने इंदौर पहुंच कर आरोपी अर्जुन पिता मनोहर पुरी गोस्वामी के पास से किशोरी को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी के पास किशोरी भी मिल गई जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में लेकर रतलाम पहुंची। पुलिस ने मामले में आरोपी अर्जुन पिता मनोहर गोस्वामी (22) निवासी पंचेवा को गिरफ्तार कर प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2) एवं 87 BNS एवं 5/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश किया था जहाँ से उसे उपजेल जावरा में निरुद्ध किया गया।

इनके प्रयास से पकड़ा गया आरोपी

प्रकरण में निरीक्षक रमेश कोली (थाना प्रभारी पिपलौदा), उप निरीक्षक राजू मखोड़ (चौकी प्रभारी सुखेड़ा), आरक्षक विजय पाल, आरक्षक त्रिलोकसिंह, आरक्षक जितेन्द्र माली, आरक्षक राजेश पटेल, सैनिक अशोक कुमावत, सायबर सेल से आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक तुषार सिसौदिया की सराहनीय भूमिका रही।

]]>
Thu, 12 Feb 2026 23:14:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
समर्पण दिवस : पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेतृत्व के संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी &जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय https://acntimes.com/ratlam-bjp-celebrated-the-death-anniversary-of-pt-deendayal-upadhyay https://acntimes.com/ratlam-bjp-celebrated-the-death-anniversary-of-pt-deendayal-upadhyay पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को समर्पण दिवस के रूप मे मनाई गई। जिला भाजपा द्वारा दीनदयाल नगर स्थित उद्यान मे पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माल्यार्पण के बाद आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत भी हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने चेक प्रदान कर राशि समर्पित की।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, उज्जैन नगर जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि की ओर से आजीवन सहयोग निधि हेतु चेक प्रदान किए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के मूल मंत्र को लेकर भाजपा चल रही है और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। भाजपा आज भी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके पीछे पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेतृत्व का संघर्ष व समर्पण ही आधार बन कर खड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिले से लेकर हर बूथ स्तर तक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मना रही है। कार्यकर्ता पं. उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

अंतिम व्यक्ति के कल्याण का कार्य कर रही भाजपा- पटेल

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि पं. उपाध्याय का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श है। इसका अनुसरण कर भाजपा अंतिम व्यक्ति का कल्याण करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के आरंभ मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ का उद्घोष किया।

ये मंचासीन रहे

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उपाध्याय व महापौर पटेल के अलावा उज्जैन नगर जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आजीवन सहयोग निधि टोली के जिला संयोजक प्रहलाद राठौर, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार मंचासीन रहे।

ये रहे उपस्थित

विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष अनीता कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ, पूर्व जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, मंडल महामंत्री आकाश खंडके, शुभम चौहान, भावना गुर्जर सहित एमआईसी सदस्य, पार्षद, भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>
Wed, 11 Feb 2026 23:46:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
ये कैसे देंगे संस्कार ? प्रभारी BRC विवेक नागर को मारने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा सस्पेंड शिक्षक, प्रभारी DPC के पक्ष में गवाही देने से है नाराज https://acntimes.com/ratlam-teacher-ran-with-axe-to-hit-the-in-charge-brc-vivek-nagar https://acntimes.com/ratlam-teacher-ran-with-axe-to-hit-the-in-charge-brc-vivek-nagar एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के प्रभारी बीआरसी (खंड स्रोत समन्वयक) एवं एपीसी (सहायक परियोजना अधिकारी) विवेक नागर की शिकायत पर स्टेशन रोड पुलिस ने मोरवनी प्राथमिक स्कूल के निलंबित शिक्षक दिलीप राठौर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि शिक्षक राठौर प्रभारी बीआरसी नागर को मारने के लिए दौड़ा। वह प्रभारी जिला परियोजना अधिकारी राजेश झा के पक्ष में न्यायालय में गवाही देने के कारण नागर से नाराज है।

प्रभारी बीआरसी नागर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर 2.20 बजे जनपद शिक्षा केंद्र परिसर में दिव्यांग बच्चों को ट्राइसिकल और अन्य उपकरण बांटने का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मोरवानी के प्राथमिक स्कूल का निलंबित शिक्षक दिलीप राठौर बाइक पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। राठौर ने कहा कि तुम राजेश झा (प्रभारी डीपीसी) के प्रकरण में गवाही देने क्यों गए थे। इस पर नागर ने कहा कि मेरी कोई गवाही नहीं है, मैं सिर्फ उनके साथ कोर्ट गया था। इतना सुनते ही शिक्षक राठौर कुल्हाड़ी लेकर उन्हें मारने के लिए उनके पीछे दौड़ा।

वीडियो बनाने पर दी धमकी

बचने के लिए प्रभारी बीआरसी नागर अपने कक्ष में घुस गए और मोबाइल फोन से वीडियो शूट करने लगे। इससे निलंबित शिक्षक फिर भड़क गया और धमकी दी। आरोपी शिक्षक ने कहा कि, ‘वीडियो बना ले, मैं जेल चला जाऊंगा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।’ बाद में परिसर में मौजूद कर्मचारी विशालसिंह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोपाल शर्मा आदि ने बीच-बचाव कर आरोपी शिक्षक को बाहर निकाला। घटना के दौरान परिसर में विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ भी मौजूद था। पुलिस ने नागर की शिकायत पर आरोपी शिक्षक दिलीप राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (2) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 

पहले भी मारपीट, अनुशासनहीनता के हैं आरोप

आरोपी शिक्षक दिलीप राठौर के विरुद्ध पूर्व में भी पलसोड़ी के जन शिक्षक रमेश बोरिया के साथ मिलकर एपीसी एवं वर्तमान प्रभारी डीपीसी झा और प्रभारी बीआरसी नागर के साथ मारपीट, घर जाकर विवाद किया था। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था, मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी शिक्षक को तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा द्वारा निलंबित कर दिया गया था।

]]>
Wed, 11 Feb 2026 22:16:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
जनगणना 2027 : 1 से 30 मई तक होगी पहले चरण की गणना, तैयारी के लिए बैठक 12 फरवरी को https://acntimes.com/ratlam-census-2027-meeting-on-february-12 https://acntimes.com/ratlam-census-2027-meeting-on-february-12 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनगणना 2027 दो चरणों में संपन्न होगी। इसका पहला चरण 1 से 30 मई तक चलेगा। इसकी तैयारी के लिए 12 फरवरी को एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट में होगा।

अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला परियोजना बालकृष्ण पाटीदार ने बताया कि दो चरण में होने वाली जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक और दूसरा फरवरी 2027 में होगा। पाटीदार के अनुसार जनगणना की तैयारी के लिए जिला जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी / आयुक्त नगर पालिका निगम की बैठक 12 फरवरी को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आहूत की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी मिशा सिंह करेंगी।

]]>
Wed, 11 Feb 2026 19:45:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
हमारे अपने जलजजी ! ‘जलज’ स्मृति आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा &डॉ. चांदनीवाला https://acntimes.com/hamare-apane-jaljiji-programme-organised https://acntimes.com/hamare-apane-jaljiji-programme-organised साहित्यकार डॉ. जयकुमार जलज की स्मृति में साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित, कविता प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साहित्यकार एवं भाषाविद् डॉ. जयकुमार ‘जलज’ के कारण रतलाम का नाम राष्ट्रीय साहित्य जगत में प्रतिष्ठित हुआ है। उनका व्यक्तित्व जितना सरल और सहज था, उनकी साहित्यिक प्रतिभा उतनी ही विराट, बहुआयामी और प्रभावशाली थी। ये विचार वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने डॉ. जयकुमार ‘जलज’ की स्मृति में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।

आयोजन की सहयोगी संस्था राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पंवार ने बताया कि विख्यात साहित्यकार एवं भाषाविद् डॉ. जयकुमार ‘जलज’ की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष “हमारे–अपने जलजजी” शीर्षक से साहित्यिक आयोजन होता है। गत वर्षों में यह आयोजन क्रमशः जलजजी की कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति एवं कविता लेखन प्रतियोगिता पर आधारित रहा। इस वर्ष आयोजन आई.एम.ए. हॉल राजेन्द्र नगर रतलाम में हुआ। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी रही। विशेष अतिथि के रूप में 'हम लोग' संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन सहित डॉ. पद्म घाटे, निर्मल हुम्बड़ मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं डॉ. जलजजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात डॉ. जलजजी की पुत्रियों श्रद्धा घाटे एवं स्मिता हुम्बड़ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत भाषण नरेन्द्रसिंह पंवार ने दिया। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने इस मौके पर कहा कि डॉ. जलजजी की स्मृति में इस प्रकार के साहित्यिक आयोजन नई पीढ़ी को साहित्य के प्रति प्रेरित करेंगे तथा उन्हें रचनात्मक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। डॉ. जलज जैसे साहित्यकारों के कारण रतलाम की पहचान साहित्यिक क्षेत्र में और अधिक सुदृढ़ हुई है।

विजेताओं को मिले पुरस्कार

‘डॉ. जलज स्मृति कविता लेखन प्रतियोगिता–2025’ के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों महाविद्यालयीन एवं ओपन वर्ग में आयोजित की गई थी। दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार ₹2500, द्वितीय ₹1500 एवं तृतीय ₹1100 नगद राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में सहभागी कुल 20 प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महाविद्यालयीन वर्ग में ये रहे सफल

प्रथम स्थान : रितिका जैन (स्वामी विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज, रतलाम)

द्वितीय स्थान : अमन बेग (श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रतलाम)

तृतीय स्थान : सलेहा कुरैशी (शासकीय कन्या महाविद्यालय, रतलाम)

ओपन वर्ग में ये रहे सफल

प्रथम स्थान : उदय कुंवर पंवार (गोपनील, सहायक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रतलाम)

द्वितीय स्थान : डॉ. सुनीता जैन (अतिथि विद्वान, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रतलाम)

तृतीय स्थान : डॉ. अर्जुनसिंह पंवार (सहायक प्राध्यापक, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम)

काव्य पाठ किया

इस अवसर पर डॉ. जलजजी के साहित्यिक अवदान पर आधारित संस्मरण प्रस्तुत किए गए तथा उनकी चयनित कविताओं का सस्वर पाठ किया गया। कविता पाठ में आशीष दशोत्तर ने “उनका क्या होगा”, गायत्री तिवारी ने “बात केवल एक है”, आई.एल. पुरोहित ने “हर द्वार तुम्हारा द्वार” तथा इन्दु सिन्हा ने “बैठ कहीं विश्राम करें” का भावपूर्ण पाठ किया। इसके अतिरिक्त डॉ. जलजजी की स्वयं की आवाज़ में रिकॉर्ड की गई कविता “किसे पता है किस बादल में” तथा मुकेश बनसोड़ की कविता “गाओ मन, सूने में रहा नहीं जाता” का श्रवण भी कराया गया।

स्मृति चिह्न भेंट किए

अतिथियों को स्मृति चिह्न नरेन्द्र सिंह पंवार और सुभाष जैन ने प्रदान किए। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, साहित्य-प्रेमी एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन आशीष दशोत्तर (अध्यक्ष, वनमाली सृजन केन्द्र, रतलाम) ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. मुनीन्द्र दुबे (अध्यक्ष, स्व. अरुण भार्गव हिन्दी साहित्य सेवा समिति) ने किया।

]]>
Mon, 09 Feb 2026 23:23:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
सुविधा में इजाफा ! मानव सेवा समिति के रक्त केंद्र को मिले 16 लाख रुपए के नए उपकरण, जानिए& क्या&क्या शामिल हैं उपकरणों में https://acntimes.com/ratlam-manav-seva-samiti-purchases-modern-equipment https://acntimes.com/ratlam-manav-seva-samiti-purchases-modern-equipment एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मानव सेवा समिति द्वारा संचालित रक्त केंद्र में नए उपकरणों और संसाधनों की आमद हुई है। समिति द्वारा 16 लाख रुपए के आधुनिक उपकरण खरीदे गए हैं। इससे रक्त संकलन, संग्रहण आदि की सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी।

रक्त केंद्र द्वारा खरीदे गए आधुनिक संसाधनों की विधिवत पूजा अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल, समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, डॉक्टरों एवं स्टाफ ने की। समिति पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि समय-समय पर आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए आवश्यकता अनुसार संसाधनों को खरीदने के लिए समिति अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल के साथ समस्त पदाधिकारी प्रयासरत करते हैं। रक्त केंद्र को अधिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए 16  लाख रुपए की लागत से दो आधुनिक रक्तदान कोच, चार रक्त कलेक्शन मॉनिटर एवं 450 यूनिट प्लाज्मा रखने के लिए -40° सेंटीग्रेड वाला डीप फ्रीजर खरीदा गया है। इनकी पूजा-अर्चना की गई।

इन्होंने दी सहमति

उपकरण खरीदी को लेकर समिति पदाधिकारी ज्ञानमल सिंगावत, मोहनलाल मुरलीवाला, नजीर शेरनी, जिनदास लुनिया, राजकुमार सुराना, अनिल पीपाड़ा, विवेक बक्षी, हेमंत कुमार मेहता, महावीर चौरड़िया, राजेश सोमानी, गोपाल कृष्ण सोडानी, सुरेंद्र सुरेका, सत्यनारायण जोशी (एडवोकेट), कांतिलाल वशिष्ठ, गुमानमल नाहर, निर्मल कुमार कटारिया, रविंद्र कुमार बक्षी, गोविंद काकानी एवं सदस्यों ने सहमति दी थी। नए आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने पर डॉ. इंदरमल मेहता, डॉ. कनुप्रिया, सुरेंद्र जैन एवं स्टाफ नने प्रसन्नता व्यक्त की। सचिव विवेक बक्षी ने दानदाताओं, रक्तदाताओं एवं समिति सदस्यों का आभार माना।

]]>
Mon, 09 Feb 2026 22:14:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
यहां सब बेबस ! रतलाम में स्कूल&कॉलेज दौड़ा रहे खामियों और लापरवाहियों की बसें, ‘सृजन कॉलेज’ और ‘श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी’ पर RTO ने ठोका 37 हजार रुपए जुर्माना https://acntimes.com/ratlam-A-fine-of-Rs-37-thousand-imposed-on-school-and-college-buses https://acntimes.com/ratlam-A-fine-of-Rs-37-thousand-imposed-on-school-and-college-buses एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला परिवहन विभाग की निष्क्रियता के चलते लापरवाहियों और खामियों से लदी हुई बसें जिलेभर में दौड़ रही हैं। कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर जागे जिला परिवहन विभाग द्वारा चैकिंग की गई तो श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी और सृजन कॉलेज की बसों की खामियां उजागर भी हो गईं। किसी में एक्सटिंगविशर (अग्निशमन यंत्र) खराब मिला तो किसी में इमरजेंसी गेट ही नट-बोल्ट की मदद से स्थायी रूप से बंद मिले। विभाग द्वारा इन खामियों के लिए स्कूल और कॉलेज प्रबंधन से 37 हजार रुपए जुर्माना वसूला है।

8 साल पहले इंदौर के देहली पब्लिक स्कूल के चार बच्चों की जान एक बस में चला गई थी। इस बस में स्पीड गवर्नर लगा होने के बाद भी उसकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा थी, जांच में बस में लगे स्पीड गवर्नर में छेड़छाड़ की जाना पाई गई थी। इस हादसे के बाद रतलाम में भी व्यापक स्तर पर तत्कालीन जिला परिवहन अधिकारी द्वारा 66 स्कूल / कॉलेज बसों की चैकिंग की गई थी। इसमें से 40 में बड़े स्तर की खामियां पाई गईं थीं। इसके बाद दो परिवहन अधिकारी बदल गए लेकिन व्यापक स्तर पर स्कूल बसों की जांच नहीं हुई। नतीजतन, स्कूल प्रबंधन नियम-कानून और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गैर-जिम्मेदार हो गए। इसकी बानगी शनिवार को देखने को मिली। परिवहन विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित सृजन कॉलेज और श्री गुरु तेग बहादुर स्कूलों की जांच की गई है जिसमें कई बसों में खामियां पाई गई हैं।

एकेडमी की बसों में ये मिली खामियां

जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मिशा सिंह के निर्देशानुसार 7 फरवरी को जिलें में स्थित स्कूलों में संचालित होने वाली बसों की चैकिंग की गई। श्री गुरु तेग बहादुर ऐकेडमी रतलाम की बसों के बोनट खुलवाकर स्पीड गवर्नर की जांच की गई। सभी में स्पीड गवर्नर लगे पाए गए। अग्नीशमन यंत्र भी चलवाय कर देखे गए। दो बसों में अग्नीशमन यंत्र नहीं मिले जिसके लिए समझौता शुल्क (जुर्माना) 6 हजार रुपए वसूल किया गया।

इमरजेंसी खिड़क-दरवाजे मिले पैक

एकेडमी के 5 वाहनों में आपातकालीन खिड़की व दरवाजे नट-बोल्ट से कसे पाए गए। इससे आपातकालीन स्थिति में उनका प्रयोग किया जाना संभव नहीं था। इस खामी के लिए 15 हजार रुपए जुर्माना किया गया। वाहनों में सी.सी.टी.वी कैमरों को मोबाइल फोन में चलवाया जाकर देखा गया। जिन 7 बसों में कमियां पाई गईं उन्हें तत्काल सुधरवाकर 5 दिवस में भौतिक सत्यापन के लिए परिवहन कार्यालय में पेश करने के आदेश आरटीओ ने स्कूल प्रबंधन को दिए।

सृजन कॉलेज पर किया 16 हजार का जुर्माना

परिहवन विभाग द्वारा सृजन कॉलेज की बसों की भी जांच की गई। यहां 1 बस में खामियां पाई गईं। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन पर 16 हजार रुपए का जुर्माना ठोका गया है। हालांकि, विभाग ने कॉलेज की बस की खामियों का खुलासा नहीं किया है। इससे विभाग की कार्रवाई में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

नियम का उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

चैकिंग के दौरान समस्त स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया कि वह अपने स्कूल वाहनों का संचालन शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन जैसे वाहन का वैध बीमा, परमिट, फिटनेस, पी.यू.सी., चालक का वैध लायसेंस, अग्नीशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी, स्पीड गवर्नर, सी.सी.टी.वी. कैमरे, व्ही.एल.टी.डी., पैनिक बटन एवं आपातकालीन खिड़की व दरवाजे दुरस्त रख कर ही अपने स्कूल वाहन का संचालन करें। यदि कोई भी स्कूल वाहन नियमानुसार संचालित होना नहीं पाया जाता है तो उन स्कूली वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम 1988 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत चालानी कार्यवाही की जाएगी।

8 साल पहले मिली थी यह स्थिति

श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल : इस स्कूल की बस के 1 ड्राइवर की नजर कमजोर मिली थी। 2 बसों में स्पीड गवर्नर नहीं थे। 1 में स्टीयरिंग की ट्राय रॉड खराब थी। इमरजेंसी गेट के पास भी सीट लगी थी जिससे आपात स्थिति में उसका उपयोग संभव नहीं था। जीपीएस तो किसी भी बस में नहीं लगा था। 2 बसों में सस्पेंशन सही नहीं थे।

देहली पब्लिक स्कूल : इस स्कूल की बस में सीसीटीवी कैमरे तो लगे मिले थे लेकिन उनके कनेक्शन नहीं होने से बंद थे। ऐसे में सवाल उठा था कि या तो फिटनेस पाने के लिए आरटीओ को भ्रमित किया गया या फिर आरटीओ ने इसे अनदेखा कर फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दिया। जांच में स्पीड गवर्नर भी बंद मिले थे और 6 बसों के फिटनेस निरस्त हुए थे।

मॉर्निंग स्टार स्कूल : तब यहां 11 बसें थीं जिनमें से 4 में स्पीड गवर्नर निष्क्रिय पाए गए थे। 1 की कमानी का सस्पेंशन लोड कम था। 1 के पहियों में हवा ज्यादा मिली थी, 1 के ब्रेक और 1 का माइलो मीटर खराब मिला था। 11 ड्राइवरों की नजर कमजोर पाई गई थी जिनमें से 1 की आंख में तो मोतियाबिंद था और उसकी दूसरी आंख से भी कम दिखता था। उस ड्राइवर को डॉक्टर ने बस नहीं चलाने की हिदायत दी। वहीं 1 ड्राइवर में कलर ब्लाइंडनेस की समस्या पाई गई थी।

बोधि इंटरनेशनल स्कूल : यहां की 2 बसों के फिटनेस पूर्व में ही खत्म होना पाए गए थे। इससे आरटीओ द्वारा बसों पर चालानी कार्रवाई की। स्कूल प्रबंधन से 15 हजार रुपए जुर्माना किया गया था।

रतलाम पब्लिक स्कूल : इस स्कूल की सभी 19 बसें खराब मिलीं थी। अधिकतर के फिटनेस पहले ही खत्म हो गए थे। सीसीटीवी कैमरे बंद मिले थे। जीपीएस, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, बीमा भी नहीं पाया गया था। यहां तक कि कुछ बसों के परमिट भी नहीं थे। कुछ का रिकॉर्ड ही नहीं मिला था कि ये कहां की पासिंग हैं और इसके परमिट आदि की क्या स्थिति है। इसके चलते सभी 19 बसों को जब्त कर लिया गया था। तत्कालीन एसपी अमित सिंह ने मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाने को एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देश भी दिए थे।

विशेष : उक्त जांच के दौरान कई स्कूलों की बसें महिला अटेंडर के बिना ही संचालित होते पाई गईं थी जबकि यह अनिवार्य है। फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं मिले थे, जिनमें थे वे खानापूर्ति तक ही सीमित थे जिनमें डेटॉल की एक शीशी, थोड़ा कॉटन और एक-दो बैंडेज पट्टियों के अलावा कुछ भी नहीं पाया गया था।

स्कूल बसों के लिए यह है जरूरी

  • महिला सहायक होना अनिवार्य है।
  • क्षमता से अधिक विद्यार्थी नहीं बैठाए जा सकते।
  • सीटों के बीच पर्याप्त स्थान हो ताकि बैग रख सकें।
  • स्कूल बसों में गेट अलार्म वाला लॉकिंग सिस्टम होना चाहिए ताकि जो गेट खुला रहने पर बजता रहे।
  • बस चलाते समय ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात नहीं कर सकते।
  • वाहनों का नियमित रूप से मेंटेनेंस होना जरूरी है। जो खराब या जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है, वे पार्ट्स समय पर बदले जाने चाहिए।
  • बस की सभी खिड़कियों पर हॉरिजेंटल लोहे की ग्रिल लगी होनी चाहिए।
    हर बस में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान का नाम, लैंडलाइन व मोबाइल फोन नंबर (जो बंद न हो) अवश्य लिखे हों।
  • बस पर आगे और पीछे ‘स्कूल बस’ लिखा होना चाहिए। संभव हो तो दोनों ही तरफ ‘ऑन स्कूल ड्यूटी’ भी लिखा हो।
  • स्पीड गवर्नर लगा होना जरूरी है और 40 किमी घंटे से ज्यादा स्पीड से बस नहीं चलनी चाहिए।
  • 15 साल से अधिक पुरानी बस नहीं चल सकती।
  • जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) हर बस में लगा होना अनिवार्य है।
  • बस में मेन और इमरजेंसी गेट अनिवार्य रूप से होने चाहिए।
  • बस के पीछे वाले शीशे के पीछे किसी भी प्रकार की सीढ़ी या ग्रिल आदि नहीं लगी होनी चाहिए।
  • बस में फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से होना चाहिए और उसमें जीवन रक्षक दवाइयां भी हों
  • फायर एक्सटिंगिवीशर (अग्निशमन यंत्र) लगा होना चाहिए। यह उपकरण आईएसआई मार्क का होना जरूरी है।
]]>
Sun, 08 Feb 2026 16:14:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
नियुक्ति / मनोनयन : सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी राजेश तिवारी मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त https://acntimes.com/rajesh-tiwari-district-vice-president-of-mp-parshuram-kalyan-board https://acntimes.com/rajesh-tiwari-district-vice-president-of-mp-parshuram-kalyan-board एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सामाजिक कार्यकर्ता और ब्राह्मण समाज के सक्रिय कार्यकर्ता राजेश तिवारी को मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया की सहमति से की है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष तिवारी भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बोर्ड के सभी पदाधिकारियों ने तिवारी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं तिवारी ने परशुराम कल्याण बोर्ड के माध्यम से ब्राह्मण समाज और समस्त सनातन समाज के हित में कार्य करने को लेकर अपनी वचनबद्धता दोहराई है।

 

 

]]>
Fri, 06 Feb 2026 22:58:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की वाहन रैली 8 फरवरी को रतलाम में https://acntimes.com/azad-adhyapak-shikshak-sangh-will-hold-a-vehicle-rally-in-ratlam-on-february-8th https://acntimes.com/azad-adhyapak-shikshak-sangh-will-hold-a-vehicle-rally-in-ratlam-on-february-8th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की रतलाम इकाई के तत्वावधान में जिला स्तरीय पेंशन वाहन रैली का आयोजन 08 फरवरी (रविवार) 2026 को जिला मुख्यालय पर होगा। रैली के माध्यम से शिक्षकों एवं कर्मचारी वर्ग की लंबित मांगों को शासन के समक्ष मजबूती से बुलंद किया जाएगा।

रैली दोपहर 12:00 बजे गुलाब चक्कर उद्यान (पुराने कलेक्ट्रेट) से शुरू होगी। यह गुलाब चक्कर, कॉलेज रोड, लोकेंद्र टॉकीज, दोबत्ती, कॉन्वेंट स्कूल, फव्वारा चौक होते हुए नए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां दोपहर 02:30 बजे मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। रैली का नेतृत्व संभागायुक्त प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड करेंगे। बैठक को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई।

इन मांगों को लेकर निकलेगी रैली

  • अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
  • ग्रेच्युटी एवं अवकाशों के नगदीकरण का लाभ दिया जाए।
  • पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की जाए।
  • कर्मचारियों हेतु 10 लाख रुपए तक की हेल्थ केयर कैशलेस कार्ड योजना लागू की जाए।
  • केंद्र के समान वेतन व महंगाई भत्ता लागू किया जाए।
  • दोषपूर्ण ई-अटेंडेंस व्यवस्था को समाप्त किया जाए।

इन्होंने किया आह्वान

संघ के जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जिला संगठन मंत्री हरिराम जाटवा, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार व रमेश उपाध्याय, संभागीय उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव रामकरण कनेरिया, रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष विजय डोडियार, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार दड़िंग, आलोट ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द चावला, पिपलौदा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जगदेव, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश परमार, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष तेजू डोडियार, तरन्नुम जहाँ व भूप्रकाश मालवीय आदि ने जिले के समस्त शिक्षक-कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।

]]>
Mon, 02 Feb 2026 23:36:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम : प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह जादौन दुर्घटनाग्रस्त, मीडियाकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल, एसपी अमित कुमार ने जानी कुशलक्षेम, जांच करवाने की कही बात https://acntimes.com/ratlam-head-constable-yogendra-singh-jadon-injured-in-an-accident https://acntimes.com/ratlam-head-constable-yogendra-singh-jadon-injured-in-an-accident एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस विबाग की डीएसबी शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह जादौन शुक्रवार देर शाम पावर हाउस रोड पर रतलाम प्रेस क्लब के पास एक हादसे में घायल हो गए। मीडियाकर्मियों ने उन्हें जीडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में ब्रेन एडिमा (मस्तिस्क में सूजन) पाया गया है। एसपी अमित कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जादौन की कुशलक्षेम जानी और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के लिए कहा। उन्होंने घटना की जांच कराने की बात भी कही है।

दुर्घटना शाम 7.30 से रात 8.00 बजे के दौरान तब हुआ जब प्रधान आरक्षक बाइक से पावर हाउस से गुजर रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच फोटो जर्नसलिस्ट दुर्गेश पंवार और देवेंद्र लिम्बोदिया अपनी बाइक से सैलाना बस स्टैंड तरफ से दोबत्ती तरफ जा रहे थे। भीड़ देखकर दोनों मीडियाकर्मी रुके और तत्काल ऑटो रिक्शा रुकवा कर प्रधान आरक्षक को जीडी हॉस्पिटल लेकर रवाना हो गए। उन्होंने रतलाम प्रेस क्लब भवन में उपस्थित मीडियाकर्मियों प्रदीप नागौरा, भेरूलाल टांक, तौफीक पठान सहित अन्य साथियों को भी सूचित किया और मदद के लिए सीधे जीडी अस्पताल पहुंचने के लिए कहा।

परिजन को दिया संबल

जीडी अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने जादौन का परीक्षण और प्रारंभिक उपचार शुरू कर दिया। इधर, जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने उपचार कर रहे चिकित्सकों से चर्चा कर प्रधान आरक्षक जादौन का बेहतर से बेहतर उपचार करने के लिए कहा। एसपी ने जादौन के परिजन से भी चर्चा कर उन्हें संबल प्रदान किया।

हाथ-पैर हो गए सुन्न, कुछ समझ नहीं आया

मीडियाकर्मी पंवार के अनुसार घायल जादौन से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उनके हाथ-पैर सुन्न हो गए हैं। उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा है कि वे कहां है और उनके साथ क्या है। पंवार ने बताया जादौन ने हेलमेट पहन रखा था इसलिए उन्हें सिर में चोट नहीं दिखी जबकि जिस जगह हादसा हुआ वहां लोहे का पोल है और शायद उससे उनका सिर भी टकराया था। जानकारी के अनुसार जादौन को सर्वाइकल संबंधी समस्या है और उनका उपचार भी चल रहा है।

जरूरी हुआ तो बाहर भेजेंगे, हादसे की करवाएंगे जांच

एसपी अमित कुमार ने एसीएन टाइम्स को बताया कि प्रथमदृष्टया ब्रेन एडिमा प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल के फुटेज मिले हैं, उसमें किसी वाहन आदि से टक्कर की बात सामने नहीं आई है। आशंका है कि रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण घटना हुई। फिर भी हम बाइक की मैकेनिकल जांच भी करवाएंगे। अभी योगेंद्र जादौन का परीक्षण और उपचार चल रहा है। चिकित्सकों से बात हुई है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए कहा गया है। यदि परिजन चाहते हैं तो उपचार के लिए बड़े सेंटर भी भेजा जाएगा।

यह तो अच्छी बात नहीं, आपकी मदद ही बचा सकती है किसी की जान

मीडियाकर्मी दुर्गेश पंवार ने एसीएन टाइम्स को बताया कि घटना के बाद काफी भीड़ लग गई थी लेकिन कोई भी घायल प्रधान आरक्षक जादौन को हाथ लगाने के लिए तैयार नहीं था। मैं और साथी योगेंद्र लिम्बोदिया ने काफी मशक्कत से उन्हें ऑटो रिक्शे में बैठाने का प्रयास किया तब जाकर कुछ लोग आगे आए। ऐसी घटनाओं में घायल होने वालों को समय पर उपचार मिल सके इसलिए ही सरकार द्वारा राहगीर योजना शुरू की गई है। इसलिए हर आमजन को चाहिए कि यदि कहीं किसी को इस तरह घायल अवस्था में पड़े देखते हैं तो उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद करें ताकि जान बच सके।

10 मिनट भी और देर होती तो...!

जीडी हॉस्पिटल में इलाज करने वाले डॉक्टरों के अनुसार योगेंद्र की रीढ़ की एक नस दबी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने और समय पर उपचार मिलने से उनके आधे शरीर की हरकत (सक्रियता / संवेदना) बच गई। अभी ऊपर के आधे शरीर में हरकत नहीं है। यदि उन्हें अस्पताल पहुंचाने और उपचार मिलने में 10 मिनट भी और देर होती तो मुश्किल बढ़ सकती थी।

]]>
Fri, 30 Jan 2026 22:22:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
Police transfer : रतलाम के 1 ASI और 2 प्रधान आरक्षक सहित 15 पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने रक्षित लाइन से थानों में किया पदस्थ https://acntimes.com/15-policemen-from-ratlam https://acntimes.com/15-policemen-from-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी अमित कुमार ने 15 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। सूची में 1 कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक एवं दो कार्यवाहक प्रधान आरक्षक एवं 12 आरक्षक शामिल हैं। अभी तक रक्षित लाइन में पदस्थ इन पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में पदस्थ किया गया है।

]]>
Fri, 30 Jan 2026 20:29:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
SP का संदेश : महात्मा गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक, प्रत्येक पुलिसकर्मी करे आत्मसात& IPS अमित कुमार https://acntimes.com/ratlam-police-paid-tribute-to-the-martyrs https://acntimes.com/ratlam-police-paid-tribute-to-the-martyrs पुलिस विभाग ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस पर किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। प्रत्येक पुलिसकर्मी को उनके विचारों को अपने व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधानिक मूल्यों की रक्षा में सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

यह बात एसपी अमित कुमार ने कही। वे शहीद दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर डीआरपी लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे गांधीजी के आदर्शों को अपनाकर कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील एवं जनसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

बता दें कि, रतलाम पुलिस द्वारा एसपी ऑफिस सहित जिले के सभी थानों एवं चौकियों पर दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एएसपी राकेश खाखा, सूबेदार मोनिका ठाकुर पुलिस लाइन एवं एसपी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
Fri, 30 Jan 2026 20:17:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम प्रेस क्लब ने रचा कीर्तिमान ! म.प्र. और छत्तीसगढ़ में बना पहला ISO प्रमाणित प्रेस क्लब, मंत्री चेतन्य काश्यप ने सौंपा प्रमाण पत्र https://acntimes.com/ratlam-press-club-receives-iso-certification https://acntimes.com/ratlam-press-club-receives-iso-certification एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब ने नया कीर्तिमान रच दिया है। अपने सदस्यों के लिए किए जा रहे कार्यों और गुणवत्ता का मानक स्थापित करने के साथ रतलाम प्रेस क्लब पूरे म.प्र., छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों में पहला आईएसओ (ISO) प्रमाणित प्रेस क्लब बन गया है।

आईएसओ प्रमाणीकरण मिलने पर आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्रेस क्लब भवन में रिबन काटकर औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर मिशा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री चेतन्य काश्यप, कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने संयुक्त रूप से रतलाम प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को आईएसओ (ISO 9001:2015) प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

विश्वसनीयता का प्रतीक आइएसओ प्रमाण-पत्र : काश्यप

इस अवसर पर मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि आईएसओ प्रमाणीकरण गुणवत्ता, अनुशासन और विश्वसनीयता का प्रतीक है। इससे रतलाम प्रेस क्लब की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ जाती हैं। अब प्रेस क्लब को और अधिक सक्रियता से पत्रकारिता की गुणवत्ता बढ़ाने तथा समाज के प्रति अपनी भूमिका को और सशक्त करने की दिशा में कार्य करना होगा।

नई जिम्मेदारियां जुड़ीं : गोस्वामी

स्वागत भाषण में रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने दिया। उन्होंने बताया कि आईएसओ प्रमाणीकरण मिलने के साथ ही रतलाम प्रेस क्लब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्र का पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब बन गया है। इससे प्रेस क्लब की कार्यप्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों की मान्यता प्राप्त हुई है और पत्रकारों के हित में नई जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। अतिथियों का स्वागत क्लब सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, दिलजीतसिंह मान और कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शुक्ला ने किया। संचालन कार्यसमिति की विशेष आमंत्रित सदस्य अदिति मिश्रा ने किया।

क्या हैं आईएसओ प्रमाण-पत्र मिलने के मायने

आईएसओ प्रमाणीकरण के साथ ही रतलाम प्रेस क्लब ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि वर्षों से की जा रही अनुशासित, जिम्मेदार और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता की मान्यता है। रतलाम प्रेस क्लब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्र का पहला ऐसा प्रेस क्लब बन गया है, जिसे आईएसओ जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह पूरे संभाग के पत्रकार संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में देखा जा रहा है।

गीत, शेर-ओ-शायरी के साथ मनाया गणतंत्र दिवस उत्सव

आईएसओ प्रमाणीकरण समारोह के पश्चात प्रेस क्लब के साथियों ने आपसी सौहार्द और उल्लास के वातावरण में गणतंत्र दिवस भी मनाया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों, शेर, गजलों और कविताओं की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम और उत्साह से सराबोर हो गया। पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि को रतलाम की पत्रकारिता के लिए मील का पत्थर बताया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर रतलाम प्रेस क्लब कार्यकारिणी के सह सचिव हेमंत भट्ट, वरिष्ठ सदस्य दिनेश दवे, चंद्रशेखर सोलंकी, किशोर जोशी, नीलेश बाफना, विनोद वाधवा, शुभ दशोत्तर, मानस व्यास, चेतन्य शर्मा, सिकंदर पटेल, धरम वर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य आरिफ कुरैशी, गोविंद उपाध्याय, अदिति मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, दिलीप पाटनी, राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, राजेश जैन, पूर्व सचिव रमेश टांक, अरुण त्रिपाठी सहित वरिष्ठ सदस्य एवं साथी मौजूद रहे।

]]>
Tue, 27 Jan 2026 18:40:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
MP के रतलाम में विस्फोट, 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे, गणतंत्र दिवस की शाम हुए हादसे से मच गया हड़कंप https://acntimes.com/explosion-in-ratlam-four-people-seriously-injured https://acntimes.com/explosion-in-ratlam-four-people-seriously-injured एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम के चांदनीचौक क्षेत्र में की एक दुकान में गणतंत्र दिवस (26 दिसंबर 2026) की शाम भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट में दुकानदार और ग्राहक सहित चार लोग गंभीर झुलस गए। सभी को उपचार के लिए इंदौर रैफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सोमवार को सभी गणतंत्र दिवस पर्व के उल्लास में डूबे थे और एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे थे तभी शाम करीब चार बजे शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि लोगों में हड़कंप मच गया। घटना लक्कड़ पीठा रोड पर स्थित बंदूक और राइफल आदि शस्त्र सुधारने वाली दुकान में हुआ। विस्फोट के बाद दुकान से धुएं का गुबार उठ रहा था जिसे चीरते हुए झुलसे हुए लोग दुकान से निकल कर सड़क पर दौड़ लगाते नजर आए।

ये हुए घायल

विस्फोट में झुलसने वालों दुकान मालिक यूसुफ अली (58) निवासी सुतारों का वास, नाजिम (32) निवासी अर्जुन नगर, वेल्डर शेख रफीकउद्दीन (35) निवासी बाईजी का वास तथा ग्राहक संदीप पाटीदार (35) निवासी तितरी शामिल हैं। गंभीर झुलसे यूसुफ, नाज़िर और शेख रफीकउद्दीन को पहले जिला अस्पताल और उसके बाद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जबकि संदीप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति नाजुक होने से सभी को इंदौर रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पेशे से किसान संदीप पाटीदार अपनी लाइसेंसी बंदूक के लिए कारतूस लेने दुकान आए थे तभी हादसा हो गया।

वेल्डिंग की चिंगारी बनी वजह !

फिरहाल विस्फोट का कारण पता नहीं चला है लेकिन प्रथमदृष्टया जो बात सामने आई है उसके अनुसार दुकान में वेल्डर शेख रफीकउद्दीन वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग की चिंगारी दुकान में रखी बंदूक की बारूद में गिरी और एक के बाद एक विस्फोट होने शुरू हो गए और पलभल में ही विकराल रूप ले लिया। झुलसे लोगों को राहत पहुंचाने में आसपास के लोगों ने मदद की। वहीं जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड घटनास्थल पहुंची और विस्फोट से लगी आग बुझाई।

एसपी और महापौर पहुंचे

विस्फोट का पता चलते ही एएसपी राकेश खाका सहित पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थिति का जायजा लेने एसपी अमित कुमार और महापौर प्रहलाद पटेल भी भी पहुंचे। एफएसएल टीम ने मौके से सैंपल लिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुकान में किस प्रकार का विस्फोटक था और आग लगने की वजह क्या रही। पुलिस ने दुकान से बंदूकें भी जब्त की हैं।

]]>
Mon, 26 Jan 2026 22:17:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
बड़ी खबर ! बरात घर के दरवाजे पर पहुंचते ही दुल्हन ने पी लिया जहर, हालत गंभीर, शादी किए बिना ही दूल्हे और बाराती को लौटना पड़ा https://acntimes.com/ratlam-As-soon-as-the-wedding-procession-arrived-the-bride-drank-poison https://acntimes.com/ratlam-As-soon-as-the-wedding-procession-arrived-the-bride-drank-poison एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला के रावटी थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन बनी एक युवती ने जहर पी लिया। नतीजतन उससे विवाह करने आए दूल्हे और बरात को बैरंग लौटना पड़ा। युवती के परिजन की मानें तो शादी उसकी सहमति से ही तय हुई थी। फिर भी युवती ने जहर क्यों पी लिया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रावटी थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती की शादी उसके परिजन ने पांच माह पहले एक युवक से तय की थी। दोनों की शादी 25 जनवरी 2026 को नियत थी। तय कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को सुबह 10 बजे दूल्हा और बराती वाहनों से युवती के घर पहुंचे। दूल्हे और बरात को देखने के लिए युवती और परिजन बाहर पहुंचे। इसके बाद परिजन दूह्ले और बरात का स्वागत करने लगे। इसी बीच मौका पाकर युवती वहां से चली गई और सुविधाघर में जाकर जहर पी लिया।

एक खबर ऐसी भी

मेडिकल कॉलेज रैफर किया, परिजन निजी अस्पताल ले गए

जहर पीने से उसे उल्टियां होने लगीं और जी घबराने लगा तो वह सुविधाकर से बाहर निकली और अपनी मां को बताया कि उसने जहर पी लिया। यह सुनते ही मां सहित परिजन अवाक् रह गए। परिजन उसे लेकर तत्काल रावटी के अस्पताल पहुंचे जहां से उसे डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। हालांक परिजन उसे मेडिकल कॉलेज के बजाय एक निजा अस्पताल ले गए। उपचार शुरू किया गया। इलाज कर रहे डॉ. नमन शाह के मुताबिक युवती ने कीटनाशक पिया है जिससे उसकी हालत गंभीर है। उसका आईसीयू में उपचार जारी है।

सहमति से शादी, फिर क्यों पी लिया जहर ?

युवती के पिता कमल का कहना है कि बेटी की सहमति से ही उसकी शादी तय की गई थी। इससे वह काफी कुश थी। इतना ही नहीं शादी के कपड़ों और अन्य सामान की खरीदारी भी खुद उसने ही की थी। कमल के अनुसार जब मां के पूछने पर उसने यूं ही जहर पी लेने की बात कही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, दर्ज नहीं हो सके बयान

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कीटनाशक पीने से हालत नाजुक होने और अचेत होने से युवती के बयान पुलिस दर्ज नहीं कर सकी। युवती के होश में आने पर पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि उसने जहर क्यों पिया।

]]>
Mon, 26 Jan 2026 00:41:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप और नगर निगम में महापौर फहराएंगे ध्वज, नेहरू स्टेडियम में हुई परेड की फुलड्रेस रिहर्सल https://acntimes.com/ratlam--preparations-for-republic-day-celebrations-are-complete https://acntimes.com/ratlam--preparations-for-republic-day-celebrations-are-complete एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर मुख्य समारोह रतलाम के पोलो ग्राउंड पर होगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ध्वज फहरा कर परेड की सलामी लेंगे। नगर निगम में महापौर प्रहलाद पटेल झंडावंदन करेंगे। राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

पोलो ग्राउंड पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेतन्य काश्यप का आगमन प्रातः 8.58 बजे होगा। 9.00 बजे मुख्य अतिथि ध्वजवंदन कर परेड की सलामी ली लें और राष्ट्रगान होगा। 9.05 बजे परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन होगा। मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासकीय विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि काश्यप द्वारा देहदान करने वालों के परिजन का सम्मान करेंगे। इस मौके पर जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकी एवं परेड दल को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

नगर निगम गम भवन पर प्रातः 7.30 बजे ध्वजवंदन का आयोजन होगा। महापौर प्रहलाद पटेल ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम मे निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य और पार्षद सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर होगी रोशनी

राज्य शासन ने 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर 25 एवं 26 जनवरी की रात प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कलेक्टर मिशा सिंह ने समस्त विभागों के जिलाधिकारियों, निकायों, जनपदों के अधिकारियों को जिले के सभी शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थलों पर रोशनी कनरे के निर्देश दिए हैं।

भारत पर्व का होगा आयोजन

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या 07.00 बजे से गुलाब चक्कर में भारत पर्व कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, लोकनृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों पर आधारित ‘भारत पर्व’ होंगी। यहां जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। भारत पर्व आयोजन में आप सभी अधिक से अधिक नागरिक शामिल होकर लोकतंत्र का उत्सव मनाएं।

मुख्य समारोह की हुई अंतिम रिहर्सल

गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों एवं परेड की अंतिम रिहर्सल शनिवार को स्थानीय पोलो ग्राउंड पर की गई। इसमें मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजवंदन कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार, अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर एवं कमिश्नर नगर निगम अनिल भाना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान पुलिस बल, स्काउट, एसएएफ, एनसीसी, शौर्य दल ने अंतिम रूप से परेड की रिहर्सल की गई। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व अभ्यास भी किया गया। कलेक्टर सिंह ने पुरस्कार वितरण और सम्मान की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

]]>
Sat, 24 Jan 2026 21:39:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम डिजिटल अरेस्ट UPDATE ! रिटायर्ड प्रोफेसर को ठगने वाले 3 और ठग गिरफ्तार, असम, जम्मू और पंजाब के हैं ठग https://acntimes.com/ratlam-digital-arrest-update-3-more-fraudsters-arrested https://acntimes.com/ratlam-digital-arrest-update-3-more-fraudsters-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले ठगों की धरपकड़ में रतलाम पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने रिटायर्ड प्रोफेसर और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 1 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की ठगने वाली गैंग के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी असम, जम्मू और पंजाब के रहने वाले हैं। आरोपियों ने तकरीबन एक माह तक डिजिटल अरेस्ट कर के रखा था।

एसपी अमित कुमार सतत् मॉनिटरिंग और फॉलोअप के चलते रतलाम पुलिस एक के बाद एक सफलताएं हासिल कर रही है। ऐसा ही एक मामला रिटायर्ड प्रोफेसर से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी का है। इसके और 3 आरोपियों को पकड़ा गया है। गौरतलब है कि 15.11.2025 को रिटायर्ड प्रोफेसर को अज्ञात कॉल आई थी। इसमें कॉलर ने स्वयं को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर फरियादी को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों में फँसाने का भय दिखाया था। आरोपियों ने फर्जी डिजिटल जांच एवं अदालत जैसा दृश्य दिखाकर Signal App के माध्यम से वीडियो कॉल पर “डिजिटल अरेस्ट” की नकली स्थिति दिखाई थी। इसके माध्यम से आधार, बैंक व निजी दस्तावेज प्राप्त कर 15.11.2025 से 12.12.2025 के बीच कुल ₹1,34,50,000 की राशि छल व भय से प्राप्त की थी।

18 सदस्यीय SIT कर रही जांच

मामला संज्ञान में आने पर थाना दीनदयाल नगर पर BNS एवं IT Act की धाराओं में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी ने मामले की जांच के लिए 18 सदस्यीय SIT गठित की गई। अब तक इस मामले में जबलपुर, नीमच, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात से कुल 09 आरोपी गिरफ्तार कर ठगी की राशि को विभिन्न बैंक खातों व क्रिप्टो करेंसी में परिवर्तित करने की साजिश को उजागर किया जा चुका है। इस मामले में बीएनएस की धारा 111 भी जोड़ी गई है। तकनीकी साक्ष्य, बैंक ट्रेल, कॉल डिटेल एवं पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर 03 अन्य महत्वपूर्ण आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मोहन पिता रुघनाथ काबरा, उम्र 27 वर्ष, निवासी – 20E शिव अपार्टमेंट, एन. के. रोड, बादल कॉलोनी, जिला मोहाली, पंजाब।
  2. सुमिरन पिता स्वामीप्रसाद शर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी – वार्ड नं. 07, आर्य समाज मोहल्ला, अखनूर, जिला जम्मू, जम्मू-कश्मीर।
  3. सुरेश पिता गणेश रजक, उम्र 37 वर्ष, निवासी – धुलिया जान, सोनापुर, जिला डिब्रूगढ़, असम।

यह भूमिका रही इन आरोपियों को

आरोपी मोहन ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अमरेंद्र के साथ मिलकर उसके नाम से बैंक खाते खुलवाए और उनका उपयोग ठगी की राशि के ट्रांजैक्शन में किया। आरोपी अमरेंद्र कमीशन पर खाता मोहन को देने के लिए सुरेश के साथ गुवाहाटी गया था। मोहन ने अमरेंद्र को कमीशन का लालच देकर उसके खाते का उपयोग फ्रॉड में किया। मोहन द्वारा अमरेंद्र व अन्य खातों के माध्यम से लगभग ₹02 करोड़ के फ्रॉड ट्रांजैक्शन कराए गए। महिला आरोपी सुमिरन ने पूर्व गिरफ्तार आरोपी शानू के साथ मिलकर ठगी की राशि को अपने खाते से आगे ट्रांसफर किया। महिला आरोपी सिमरन टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से apk फाइल भेज कर अकाउंट का एक्सेस लेकर फ्रॉड करती थी।

अंतरराज्यीय एवं तकनीकी साइबर गिरोह

इन तीनों आरोपियों की भूमिका से यह स्पष्ट हुआ कि यह एक संगठित, अंतरराज्यीय एवं तकनीकी रूप से संचालित साइबर गिरोह है। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है एवं अन्य फरार आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीमें विभिन्न राज्यों में सक्रिय हैं।

इनकी भूमिका सराहनीय रही

निरीक्षक अमित कोरी, निरीक्षक लिलियन मालवीय, उप निरीक्षक अनुराग यादव, उप निरीक्षक जीवन बारिया, उप निरीक्षक प्रवीण वास्कले, आरक्षक तुषार सिसौदिया, मोरसिंह डामोर और पवन जाट की सराहनीय भूमिका रही।

]]>
Fri, 23 Jan 2026 14:40:55 +0530 Niraj Kumar Shukla
मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने किया सैलाना विकासखंड के पदाधिकारियों की घोषणा https://acntimes.com/executive-committee-of-mp-parshuram-kalyan-board-formed-in-sailana https://acntimes.com/executive-committee-of-mp-parshuram-kalyan-board-formed-in-sailana एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की सैलाना विकासखंड की कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की नियुक्ति जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने की। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों परशुराम कल्याण बोर्ड को केंद्र में रखकर समस्त सनातन समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग का आह्वान भी किया।

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे, जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, रतलाम नगर अध्यक्ष सुनील दुबे एवं सह सचिव सुशील दुबे ने सैलाना के विश्राम गृह में समाजजन की बैठक ली। यहां समाज के वरिष्ठों ने सभी पदाधिकारियों का पुष्पमाला और केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष लोखंडे ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परशुराम बोर्ड समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

सकारात्मक कार्यों में सहभागिता का किया आह्वान

लोखंडे ने कहा कि परशुराम कल्याण बोर्ड समाज को संगठित कर शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़कर नेतृत्व विकसित किया जाएगा तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से एकजुट होकर सकारात्मक कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया। बैठक को जिला प्रचार प्रसार प्रमुख नीरज कुमार शुक्ला, रतलाम नगर अध्यक्ष सुनील दुबे, सह सचिव सुशील कुमार दुबे एवं सैलाना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने भी संबोधित किया।

इनकी हुई नियुक्ति

जिला अध्यक्ष लोखंडे ने बोर्ड की सैलाना विधानसभा क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों की घोषणा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की सहमति से की। विधानसभा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रवि शर्मा (सैलाना) एवं हरीश ठक्कर (रावटी) नियुक्त किए गए। सैलाना नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी नितिन पाठक, सरवन की अनुराग शर्मा, शिवगढ़ की मिलन पाठक, बजाना की श्याम उपाध्याय को सौंपी गई। सभी अध्यक्ष अपनी-अपनी कार्यकारिणी की घोषणा आगामी बैठकों में करेंगे।

ये उपस्थित रहे

बैठक में सुधीर व्यास, जितेंद्र नागर, वर्दीचन्द पाटीदार, प्रमोद भंडारी, प्रवीण रावल, शरद शिकारी, जितेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, विशाल राठौर, शेरसिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक, परशुराम कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन रवि शर्मा ने किया। आभार प्रदीप शर्मा ने माना।

]]>
Mon, 19 Jan 2026 00:13:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
सनातन धर्म के अपमान का मामला ! DP ज्वैलर्स की ‘करतूत’ की जांच कर 23 जनवरी को पेश करें प्रतिवेदन, निजी परिवाद पर न्यायालय ने पुलिस को दिया निर्देश https://acntimes.com/private-lawsuit-has-been-filed-against-dp-jewelers-ratlam https://acntimes.com/private-lawsuit-has-been-filed-against-dp-jewelers-ratlam संस्थान ने अपने व्यापारिक लाभ के लिए श्री राम चरित मानस की चौपाई से छेड़छाड़ का मामला सबसे पहले एसीएन टाइम्स ने उठाया था

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धन और सोने की चमक के गुरूर में चूर रतलाम के डीपी ज्वैलर्स (DP Jewelers Ratlam) कानूनी फेर में उलझ गया है। मामला सनातन धर्म के आराध्य भगवान श्री राम के चरित्र पर आधारित श्री राम चरित मानस की चौपाई से छेड़छाड़ का है। इसे लेकर न्यायालय में एक निजी वाद दायर किया गया है। न्यायालय ने याचिका स्वीकार करते हुए पुलिस को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

डीपी ज्वैलर्स द्वारा सनातन धर्मावलम्बियों की भावनाओं को आहत करने का मामला सबसे पहले एसीएन टाइम्स ने प्रमुखता से उठाया था। इसे लेकर सनातन धर्मावलंबियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने इस आभूषण निर्माता और विक्रेता फर्म के संचालकों और अन्य जिम्मेदारों के समक्ष आपत्ति जताई थी और इसके लिए माफी मांगने के लिए भी कहा था। हालांकि, धन-वैभव के घमंड के चलते फर्म के जिम्मेदारों को अपने इस कृत्य पर जरा भी अफसोस नजर नहीं आया।

एसीएन टाइम्स ने सबसे पहले DP ज्वैलर्स की करतूत पर ध्यान आकर्षित किया था, पूरा मामला नीचे दी गई लिंक खोलें

DP ज्वैलर्स की इतनी हिम्मत ? रामचरितमानस की पवित्र चौपाई को सोने के लालच में तोड़ा-मरोड़ा, सनातनियों में रोष !

संस्थान का दुष्कृत्य जिसके लिए दायर हुआ परिवाद

एडवोकेट प्रदीप सक्सेना के अनुसार डीपी ज्वैलर्स ने दशहरे के दिन 03 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित एक विज्ञापन में राम चरित मानस की प्रसिद्ध चौपाई का दुरुपयोग किया था। डीपी ज्वैलर्स के निदेशकों ने इस चौपाई की दूसरी पंक्ति को बदल कर अपने फायदे के लिए उपयोग किया था। चौपाई बिगाड़कर इसके विज्ञापनों के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए लगाए गए थे। यही विज्ञापन अखबारों में भी प्रकाशित करवाए गए थे। विज्ञापन में रामचरित मानस की चौपाई का इस तरह व्यवसायीकरण करने से सनातन धर्मावलम्बियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। यह कारनामा सोशल मीडिया पर भी काफी छाया रहा था।

इन धाराओं में है दंडनीय अपराध

एडवोकेट प्रदीप सक्सेना के अनुसार डीपी ज्वैलर्स के निदेशकों द्वारा अपने व्यावसायिक विज्ञापन में विमर्शित और विद्वेषपूर्ण कार्य, जो किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से दुष्कृत्य किया है। किसी व्यक्ति या सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचाने के विमर्शित आशय से शब्द उच्चारित करना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 299 एवं 302 के तहत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध

एडवोकेट सक्सेना के अनुसार मालवीय द्वारा मामले की शिकायत माणक चौक पुलिस थाने पर की गई थी। उन्होंने संस्थान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे व्यथित होकर मालवीय ने डीपी ज्वैलर्स के सभी निदेशकों के विरुद्ध जिला न्यायालय में निजी परिवाद प्रस्तुत किया। न्यायिक दण्डाधिकारी कनिष्ठ खण्ड वैशाली चौहान के न्यायालय में प्रस्तुत परिवाद पर न्यायालय ने पुलिस थाना माणक चौक को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके लिए 23 जनवरी 2026 की डेडलाइन दी गई है।

ये कड़ियां भी देखें

---> ब्रेकिंग न्यूज : DP ज्वैलर्स (आभूषण) ने बिना अनुमति लिए तान दिए 400 होर्डिंग और स्वागत द्वार, नगर निगम ने थमाया 1.80 लाख रुपए का नोटिस

---> DP ज्वैलर्स फिर विवादों में ! "मिस इंडिया 2025" स्पर्धा के अनावरण समारोह में मीडियाकर्मियों से बदसलूकी, शोरूम के बाउंसरों ने की गुंडई

---> सरकार से ऊपर DP का गुरूर ! कलेक्टर से किया वादा ही भूले, जानिए- संचालकों ने क्या किया था वादा

]]>
Sun, 18 Jan 2026 22:40:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
टटावत परिवार ने 43 वर्षीय हितेश की पार्थिव देह का किया दान, समाजसेवी काकानी के प्रयासों से संभव हो सकी एक जटिल प्रक्रिया https://acntimes.com/ratlam-hitesh-tatawats-body-donation-has-been-completed https://acntimes.com/ratlam-hitesh-tatawats-body-donation-has-been-completed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के टटावत परिवार के 43 वर्षीय सदस्य हितेशकुमार पिता माणकलाल टटावत का लंबी बीमारी से मंगलवार को निधन हो गया था। परिवार ने चिकित्सा शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए दिवंगत हितेश की पार्थिव देह दान करने का पुनीत कार्य किया। रतलाम के मेडिकल कॉलेज में पार्थिव देह रखने की जगह नहीं होने से उत्पन्न हुई समस्या का समाधान काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव समाजसेवी गोविंद काकानी के अथक प्रयासों से दूर हो सकी।

हितेश का निधन होने पर बड़े भाई कपिल और बहन सोना ने पिता माणकलाल और माता कस्तूरी देवी को देहदान करने के लिए प्रेरित किया। कपिल और सोना ने माता-पिता को देहदान का महत्व बताया गया तो वे अपने जिगर के टुकड़े की पार्थिव देह को मेडिकल कॉलेज को देने के लिए सहमत हो गए। इसी दौरान टटावत परिवार ने समाजसेवी काकानी से संपर्क साधा और हितेश के निधन व उसकी देहदान की इच्छा जताई। जानकारी मिलते ही काकानी रतलाम मंडल रेल चिकित्सा अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने देहदान के लिए डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में संपर्क साधा तो पता चला कि वहां अब पार्थिव देह रखने की जगह ही नहीं है।

सूझ-बूझ से किया समस्या का समाधान

रतलाम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में जगह नहीं होने की समस्या का समाधान काकानी ने अपनी सूझ-बूझ से किया। उन्होंने बिना समय गंवाए मंदसौर के सुंदरलाल पटवा शासकीय मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. शशि गांधी से संपर्क किया। डॉ. गांधी पूर्व में देहदान करवाने के लिए काकानी से निवेदन भी कर चुकी थीं। अतः जानकारी मिलते ही गांधी ने प्रदेश शासन, रतलाम कलेक्टर और जिला रोगी कल्याण समिति के सचिव काकानी के नाम समन्वय करने का पत्र भी जारी कर भेज दिया।

सूर्यास्त से पहले गार्ड ऑफ ऑनर भी हो गया

काकानी को दोपहर करीब 2.00 बजे हितेश के निधन और देहदान के संबंध में सूचना मिली थी। ऐसे में देहदान की प्रक्रिया संपन्न करवाना इतना आसान नहीं था। खासकर तब जब सूर्यास्त से पहले देहदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना जरूरी हो। काकानी हर स्तर पर समन्वय स्थापित करने के प्रयास करते रहे। पहले कलेक्टर को सूचना, वहां से एसपी को और फिर गार्ड ऑफ ऑनर देने वाली टीम को सूचना पहुंची। इसमें काफी वक्त लगा। इस बीच काकानी ने टटावत परिवार से रेलवे अस्पताल में ही पार्थिव शरीर के स्नान और वस्त्र बदलने आदि की प्रक्रिया संपन्न करवाई। तब तक पुलिस विभाग का दल भी वहां पहुंच गया और सूर्यास्त से ठीक 15 मिनट पहले गार्ड ऑफ ऑनर देने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई।

इन्होंने अर्पित किए श्रद्धासुमन

सूर्यास्त के पहले गार्डन ऑफ़ ऑनर देने के लिए हुए प्रयासों में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रेलवे अस्पताल प्रबंधन, पत्रकार एवं समाजसेवियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। देहदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रेलवे अस्पताल की ओर से डॉ. नरेश, पैरामेडिकल स्टाफ, जिला प्रशासन की ओर से रोगी कल्याण समिति सदस्य काकानी, पत्रकार, दिवगंत के परिजन ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव देह को रतलाम जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए गए शव वाहन से रात 8:00 बजे मंदसौर मेडिकल कॉलेज पहुंची।

रतलाम जिले से 3 माह में 6 देहदान

समाजसेवी गोविंद काकानी ने बताया कि बीते 3 माह में जिले से 5 देहदान हो चुके हैं। यह 6ठा देहदान है। रतलाम, मंदसौर और नीमच के शासकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के  प्रैक्टिकल अनुभव के लिए मानव शरीरों की आवश्यकता होती है। ऐसे में देहदान को लेकर मध्य प्रदेश शासन ने गार्ड ऑफ ऑनर देने की जो पहल की है उससे लोगों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

]]>
Wed, 14 Jan 2026 20:31:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
रॉयल कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर मना राष्ट्रीय युवा दिवस, शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने युवाओं को स्वयं पर विश्वास करने के लिए कहा https://acntimes.com/national-youth-day-celebrated-at-royal-college-ratlam https://acntimes.com/national-youth-day-celebrated-at-royal-college-ratlam एसीएन टाइम्स @ ​रतलाम । स्वामी विवेकानंद अंधविश्वास के घोर विरोधी थे। वे चाहते थे कि युवा स्वयं पर विश्वास करें। आज के समय में समाज में जो भी सकारात्मक परिवर्तन आना है, वह युवाओं के माध्यम से ही संभव है।

यह बात साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाल ने कही। वे रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के तहत आयोजन में बोल रहे थे। डॉ. चांदनीवाला ने कहा कि युवाओं को अपने मस्तिष्क के साथ-साथ हृदय और शारीरिक क्षमताओं का शत-प्रतिशत उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने स्वामी जी के साहित्य को पढ़ने की प्रेरणा देते हुए भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का स्वप्न साकार करने पर जोर दिया।

​डिग्री के साथ कौशल भी जरूरी- कार्ल वार्ड

विशिष्ट अतिथि कार्ल वार्ड ने स्वामी जी के दर्शन—वेदों का ज्ञान, शांति और सह-अस्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कौशल विकास (Skill Development) पर जोर देते हुए कहा कि केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को अपने व्यक्तित्व को निखारने और समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। संचालन डॉ. संदीप सिद्ध ने किया। आभार प्रदर्शन छात्र पीयूष देवड़ा ने किया।

ये उपस्थित रहे

इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अनुराग लोखंडे, श्याम कुमार लालवानी, रॉयल कॉलेज से डॉ. आर. के. अरोरा (शिक्षा संकाय), डॉ. अमित शर्मा (वाणिज्य संकाय), डॉ. कल्पना पाटीदार (फार्मेसी संकाय), नीतेश भारद्वाज (नर्सिंग संकाय) सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

]]>
Mon, 12 Jan 2026 23:28:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रो. अज़हर हाशमी के जन्मदिन 13 जनवरी को होगा अल्फ़ाज़ का आयोजन, विद्यार्थी आपित करेंगे अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता https://acntimes.com/alfaz-will-be-organized-on-january-13th-in-memory-of-prof-azhar-hashmi https://acntimes.com/alfaz-will-be-organized-on-january-13th-in-memory-of-prof-azhar-hashmi एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हिंदी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं चिंतक प्रोफेसर अज़हर हाशमी का जन्मदिन 13 जनवरी को साहित्यिक गरिमा और आत्मीय भावों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन उनके शिष्यों, विद्यार्थी परिवार एवं साहित्य मनीषियों द्वारा ‘अल्फ़ाज़’ अज़हर हाशमी से जुड़ी स्मृतियों की शब्दांजलि  के रूप में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का आयोजन प्रो. अज़हर हाशमी के निवास स्थान 32, एमआईजी, इंदिरा नगर, रतलाम में सुबह 10:30 बजे होगा। इस अवसर पर उनके जीवन, साहित्यिक योगदान एवं व्यक्तित्व से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थी, साहित्यप्रेमी एवं उनके निकट सहयोगी अपनी भावनाओं को कविता, संस्मरण, आलेख एवं मुक्त अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।

सिर्फ जन्मोत्सव नहीं, कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर

‘अल्फ़ाज़’ के अंतर्गत यह आयोजन न केवल जन्मदिन का उत्सव होगा, बल्कि एक ऐसे शिक्षक और साहित्यकार के प्रति कृतज्ञता का भाव भी प्रकट करेगा, जिन्होंने अनेक पीढ़ियों को भाषा, संवेदना और संस्कारों से समृद्ध किया है। यह आयोजन सादगी, आत्मीयता और साहित्यिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न होगा, जिसमें शब्द ही सम्मान और श्रद्धा का माध्यम बनेंगे।

]]>
Mon, 12 Jan 2026 22:26:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
फैसला कोर्ट का ! लव जिहाद के आरोपी इमरान का अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, हिन्दू नाम सोनू बता कर दोस्ती की और दुष्कर्म किया https://acntimes.com/anticipatory-bail-application-of-Imran-accused-in-the-love-jihad-has-been-rejected https://acntimes.com/anticipatory-bail-application-of-Imran-accused-in-the-love-jihad-has-been-rejected एसीएन टाइम्स @ रतलाम l हिन्दू नाम सोनू बताकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी इमरान पिता मोहम्मद हुसैन निवासी शहर शहर रतलाम का अग्रिम जमानत आवेदन न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। न्यायालय ने माना कि आरोपी फरार है और पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। आरोपी पीड़िता को धमकाएगा, उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट की थी कि वह घरेलू काम करती है। उसकी पहचान वर्ष 2020 में आरोपी से हुई थी। इसके बाद उसकी शादी हो गई थी। जून 2023 से वापस आरोपी से बात होने लगी थी। आरोपी ने पीड़िता के पति से उसका तलाक करवाया और उससे कहा था कि- वह उससे शादी करेगा। फिर धीरे-धीरे उसके मोबाइल से मालूम पड़ा कि वह मुस्लिम है। आरोपी ने उसे अपना नाम सोनू बताया था। आरोपी ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

विवाद के बाद दी थी धमकी

आरोपी से उसका विवाद होने पर उसने कहा कि वह पुलिस के पास गई तो जान से खत्म कर दूंगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी इमरान के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले में आरोपी की ओर से अग्रिम जमानत का आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय तृतीय अपर जिला न्यायाधीश बरखा दिनकर ने आवेदन खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें... रतलाम में लव जिहाद ! इमरान ने सोनू बनकर हिन्दू युवती से बनाए संबंध, पति से तलाक भी करवा दिया, अब दे रहा जान से खत्म करने की धौंस, FIR दर्ज

आदेश में यह लिखा न्यायाधीश ने

न्यायाधीश ने अपने आदेश में लिखा कि आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ दिया तो गवाहों एवं पीड़िता को डराने धमकाने की पूर्ण संभावना है। आरोपी घटना दिनांक से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा वारंट भी जारी किया गया है। ऐसी स्थिति में आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभयोजक सतीश त्रिपाठी ने की।

]]>
Mon, 12 Jan 2026 21:22:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
ग्रोथ हब फॉर सिटी रीजन : नीति आयोग की आर्थिक सलाहकार ने जानीं रतलाम के समग्र आर्थिक विकास एवं निवेश की संभावनाएं https://acntimes.com/niti-aayog-explored-the-economic-development-and-investment-opportunities-in-ratlam https://acntimes.com/niti-aayog-explored-the-economic-development-and-investment-opportunities-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग द्वारा राज्य में क्षेत्रीय आर्थिक विकास (Regional Economic Development) को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से G-Hub (Growth Hub) पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल के अंतर्गत भोपाल आर्थिक क्षेत्र (BER) एवं इंदौर आर्थिक क्षेत्र (IER) को विकास के प्रमुख इंजन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत औद्योगिक, अवसंरचनात्मक, मानव संसाधन एवं संस्थागत क्षमताओं का समेकित आकलन कर दोनों क्षेत्रों के लिए इकनॉमिक प्लान तैयार किया जा रहा है।

इस संबंध में आज कलेक्टर कार्यालय रतलाम में कलेक्टर मिशा सिंह की उपस्थिति में जिला स्तरीय बैठक में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विजन-2047 एवं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (DMIC) के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों को दृष्टिगत रखते हुए रतलाम जिले की विकास संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नीति आयोग भारत सरकार की आर्थिक सलाहकार एना रॉय ने बताया कि नीति आयोग द्वारा वर्ष 2023 में शहरी नियोजन हेतु “ग्रोथ हब फॉर सिटी रीजन” की नई अवधारणा प्रारंभ की गई है। वर्तमान में भोपाल एवं इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन की योजना तैयार की जा रही है, जिसमें रतलाम जिला इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन में महत्वपूर्ण घटक है।

‘रतलाम जिले की औद्योगिक एवं निवेश संभावनाएं’

कलेक्टर सिंह ने बताया कि इंदौर ग्रोथ हब में रतलाम जिले को सम्मिलित किया गया है। इसमें रतलाम-नागदा एवं शाजापुर-देवास निवेश क्षेत्र आगामी औद्योगिक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। नवकरणीय ऊर्जा विण्ड एवं सौलर उर्जा की जिले में अपार संभावनाएं हैं।

कलेक्टर ने कहा- ऐसे बढ़ेंगी निवेश की संभावनाएं

  • उद्योगों की ऊर्जा की आवश्यकताओं को देखते हुए आगामी 10 वर्षों के लिए योजना बनाई जाए।
  • औद्योगिक क्षेत्र के लिए जिले में लैब, रिसर्च इंस्टीट्यूट को आईआईटी से लिंक किया जाए।
  • उद्योगों में ट्रीटमेंट प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एजुकेशन, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, होटल, कमर्शियल इंटीग्रेटेड हाउसिंग की योजना को ध्यान में रख कर शहर के विकास के लिए योजना बनाई जाए।
  • इण्डस्ट्रियल एरिया सिटी से बाहर एकीकृत विकास के साथ विकसित किए जाएं।
  • इण्डस्ट्रियल एरिया को फोकस करते ट्रान्सपोर्ट के लिए रोड, रेलवे एवं व्हीकल प्रस्तावित करें।
  • आईटीआई में क्षेत्र में लगने वाले उद्योग की आवश्यकता के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाए ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करते ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो पाए।
  • हाउसिंग बोर्ड एवं रतलाम विकास प्राधिकरण आगामी 10 वर्षों के लिए शहर की आबादी की आवश्यकता के अनुसार आवास निर्माण का प्लान बनाएं।
  • उद्योगों में आपदा प्रबंधन सिस्टम एक्टिव एवं अपडेट करवाएं।

‘समन्वित विकास पर हुई चर्चा’

बैठक में उद्योगों से संबंधित नियामक अड़चनों, भूमि उपलब्धता, पर्यावरणीय चुनौतियों एवं कौशल अंतर को दूर करने हेतु समन्वित प्रयासों पर चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर औद्योगिक विकास एवं जिले में अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों को समन्वित करते हुए विकास की कार्य योजना नीति आयोग को भेजने के निर्देश दिए गए। जिला योजना अधिकारी बी. के. पाटीदार ने सभी का स्वागत किया और आभार प्रदर्शन भी किया।

ये उपस्थित रहे

इस दौरान नीति आयोग के सहयोगी सदस्य अरुणोदय, अक्षत ठाकुर, मृदूद कारिमी, दीपक राणा, निहारिका गुप्ता, सार्थक कुमार, प्रशासनिक अधिकारियों में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एडिसनल एसपी विवेक लाल, नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना, डूडा के परियोजना अधिकारी अरुण पाठक सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 21:29:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
संगोष्ठी । हिन्दी वैश्विक स्तर की भाषा के रूप में स्थापित है& डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला https://acntimes.com/a-seminar-was-organized-on-world-hindi-day https://acntimes.com/a-seminar-was-organized-on-world-hindi-day एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हिन्दी विश्व में अपनी विकास यात्रा के दौरान निरंतर शिखर की ओर उत्तरोत्तर अग्रसर हो रही है। परिवार के संस्कार एवं वातावरण अच्छा रहता है तो हमारे बच्चे विदेशों में भी भारतीय संस्कृति को भी नहीं भूलते और अपने आचरण और व्यवहार में हिन्दी को उपयोग में लाते हैं। हिन्दी की इन्ही विशिष्टताओं के कारण विश्व में अपना कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

यह बात शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला ने साहित्यिक संस्था अनुभूति के तत्वावधान में नूतन साहित्यिक कार्यक्रम की श्रृंखला में विश्व हिन्दी दिवस (10 जनवरी 2026) के उपलक्ष्य में नृसिंह मंदिर नागरवास में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कही। चिंतक एवं विदुषी शिवकांता भदौरिया ने देवनागरी लिपि वर्णमाला के एक-एक स्वर-व्यंजन की ऐतिहासिकता के साथ तर्क एवं तथ्य सहित अपनी बात रखी। उन्होंने हिन्दी को वैदिक एवं संस्कृत भाषा से जोड़ते हुए हिन्दी का महत्व प्रतिपादित किया।

हिन्दी की विकास यात्रा की महत्ता रेखांकित

डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन स्मृति शोध संस्थान की निदेशक डॉ. शोभना तिवारी ने कहा कि श्री गणेश अथर्वशीर्ष में देवनागरी लिपि की सारी विशेषाएं ध्वनित होती हैं। विश्व में हिन्दी अपनी वैज्ञानिकता और सरलता के कारण उच्च स्तर पर स्थापित हो रही है। वरिष्ठ गीतकार हरिशंकर भटनागर ने हिन्दी साहित्य के विभिन्न कालखंडों का वर्णन करते हुए हिन्दी की विकास यात्रा की महत्ता को रेखांकित किया। दिनेश कुमार जैन एवं अशोक मेहता ने हिन्दी के उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणादायी विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

हिन्दी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि समीक्षक प्रणयेश जैन ने कहा कि हिन्दी का किसी भाषा से बैर नहीं है। हिन्दी अपने गौरवमयी इतिहास के आधार पर विश्व में मान्य होती रही है और भविष्य में भी ऊंचाई पर पहुंचेगी। आज हिन्दी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। आपने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि कवि गोष्ठियों में समीक्षा आलोचना को हाशिये पर रख दिया गया है जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। समालोचना से ही रचनाओं में निखार आता है।

180 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है हिंदी, होते हैं शोध कार्य

संस्था अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार ने विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए कहा कि 11वीं शताब्दी से हिन्दी में नए-नए रूप परिवर्तन होते रहे और हिन्दी साहित्य के प्रमुख साहित्यकारों ने अपने स्तर से वैश्विक भाषा के रूप में स्थापित करने के लिए कई प्रयास किए हैं। उसी का यह सफल परिणाम है कि आज हिन्दी विश्व के करीब 180 विश्वविद्यालयों में पठन-पाठन एवं शोध कार्य हो रहा है। हिन्दी जनसंचार क्रांति के कारण इंटरनेट, सॉफ्टवेयर, याहू, गूगल, एमएसएम सब हिन्दी में उपयोग हो रहे हैं। यह हिन्दी की सबसे बड़ी सफलता है। कार्यक्रम में रामचन्द्र फुहार, शिवराज जोशी, कैलाश वशिष्ठ, श्याम सुंदर भाटी, रामचन्द्र गेहलोत (अम्बर), प्रकाश हेमावत आदि उपस्थित रहे। आभार मुकेश सोनी ने प्रकट किया।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 20:27:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
VB&G RAM&G योजना से बदलेगी गांवों की तस्वीर और तकदीर, विकसित होंगे आजीविका के स्थायी स्त्रोत, गांव में मिलेगा रोजगार& हेमंत खंडेलवाल https://acntimes.com/vb-g-ram-g-will-transform-the-image-and-destiny-of-villages-hemant-khandelwal https://acntimes.com/vb-g-ram-g-will-transform-the-image-and-destiny-of-villages-hemant-khandelwal भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को रतलाम में मीडिया से कहा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G RAMG) योजना गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य करेगी। इसके जरिए राज्य सरकार पंचायतों और गांवों में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों की आजीविका के स्थायी स्रोत विकसित करेगी। इसमें ऐसा प्रावधान है कि फसलों की बुवाई-कटाई के समय खेती के लिए मजदूर मिल सकें। मजदूरों को 125 दिन रोजगार की गारंटी तो वीबी-जी रामजी योजना के तहत है ही, 60 दिन खेतों में मजदूरी भी मिलेगी। मजदूरों को 185 दिन का रोजगार गांवों में मिल सकेगा। गांवों के विकास के हिसाब से योजना बनाकर कार्य करेंगे।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को एक स्थनीय मैरिज गार्डन में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) के संबंध में विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस पर कार्य हो रहा है। इस योजना में तनिक भी भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी के विचारों को साकार करने का कार्य कर रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में क्रांति लाएगी वीबी-जी रामजी योजना

भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि वीबी-जी रामजी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में क्रांति लाएगी। योजना में रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में मजदूरी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है। नई योजना में ग्राम पंचायतों को परिवार का पंजीयन और रोजगार गारंटी का अधिकार दिया गया है। नई योजना में राज्यों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिसका सीधा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों को होगा। ग्राम पंचायतों, गांवों में विकास के साथ निर्माण कार्य भी कराए जा सकेंगे। कई ऐसे कार्यों को नई योजना में शामिल किया गया है, जो पहले की योजना में नहीं थे। पहले यह योजना नरेगा थी, बाद में बदलाव कर महात्मा गांधी, नरेगा योजना किया गया। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीरो टॉलरेंस पर कार्य करते हुए मजदूरों के उपस्थिति को डिजिटलीकरण के साथ मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। नए प्रावधानों से गांवों में अधोसंरचना का विकास होगा।

महात्मा गांधी जी का जितना सम्मान भाजपा कर रही है, उतना सम्मान किसी पार्टी ने नहीं किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जितना सम्मान महात्मा गांधी जी का करती है, उतना सम्मान किसी भी राजनीतिक दल ने कभी नहीं किया। महात्मा गांधी जी कहते थे कि भारत गांवों में बसता है। भारत का असली विकास तभी संभव है, जब गांवों का विकास हो। प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज, स्वदेशी की परिकल्पना को साकार करने के लिए ही वीबी-जी रामजी योजना लेकर आए हैं। मजदूरों को गांव में रोजगार मिलने से आय गांव में ही रहेगी, जिससे स्थानीय बाजार और अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। भाजपा सरकार की नीतियों के अनुरूप, योजना में पारदर्शिता, समयबद्ध क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक सीधा लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।

ये उपस्थित रहे

पत्रकार-वार्ता में प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, महापौर प्रहलाद पटेल, जी राम जी टोली संयोजक महेश सोनी, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी एवं सह प्रभारी नीलेश बाफना मंचासीन रहे।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 19:56:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
स्वामी विवेकानंद के जयंती (युवा दिवस) पर 12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार, मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण होगा https://acntimes.com/a-mass-surya-namaskar-will-be-held-in-ratlam-on-january-12 https://acntimes.com/a-mass-surya-namaskar-will-be-held-in-ratlam-on-january-12 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस (युवा दिवस) पर 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। यह आयोजन जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में होगा। जिला स्तरीय आयोजन रतलाम के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को सुबह 9.00 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों का एकत्रीकरण होगा। सभी विद्यार्थी सूर्य नमस्कार के लिए पंक्तिबद्ध होंगे। 9.20 बजे मुख्य अतिथि तथा अन्य जनप्रतिनिधियों का आगमन होगा। शिक्षण संस्थाओं में सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानन्द का रिकॉर्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद रेडियो प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ प्रसारित होगा।

]]>
Sat, 10 Jan 2026 19:25:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
प्रथम आगमन ! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को रतलाम के एक दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न आयोजनों और बैठकों में शामिल होंगे https://acntimes.com/bjp-state-president-hemant-khandelwal-will-be-in-ratlam-on-january-10 https://acntimes.com/bjp-state-president-hemant-khandelwal-will-be-in-ratlam-on-january-10 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 10 जनवरी 2026 को एक दिवसीय प्रवास पर रतलाम आ रहे हैं। वे यहां चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह सहित अन्य आयोजनों और बैठकों में शामिल होंगे।

प्रथम नगर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार एवं मंचों से भव्य स्वागत होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, अनीता चौहान, एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आत्मीय स्वागत करने की अपील की है।

ऐसे पहुंचेंगे रतलाम

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 10 जनवरी को सुबह 10:00 बजे सड़क मार्ग से रतलाम पहुंचेंगे। सातरुंडा, सरवड़, धराड़ व सालाखेड़ी, होते हुए वे शहर में आएंगे। यहां महू रोड, मित्र निवास रोड, दो बत्ती, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैण्ड, राम मंदिर, सैलाना रोड होते हुए बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पहुंचेंगे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भाजपा मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ तथा पदाधिकारियों द्वारा खंडेलवाल का स्वागत किया जाएगा।

यह रहेगा शेड्यूल

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल एक दिवसीय प्रवास के दौरान सुबह 11:30 बजे से दोपहर 01:15 तक विधायक सभागृह में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात भाजपा के बूथ अध्यक्ष के निवास पर भोजन करने जाएंगे। दोपहर 02:15 बजे मे सैलाना रोड स्थित अतिथि गार्डन मे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात अतिथि गार्डन में ही दोपहर 03:00 बजे भाजपा जिला बैठक, दोपहर 04:15 बजे VB-G-RAM-G जनजागरण अभियान बैठक एवं शाम 07:00 बजे सोशल मीडिया, आई.टी.टीम एवं मन की बात टोली की बैठक को संबोधित करेंगे।

]]>
Fri, 09 Jan 2026 23:47:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
कला&संस्कृति ! मालवा मीडिया फेस्ट&3 का शुभारम्भ आज, संविधान आधारित प्रदर्शनी लगेगी, कबीर भजन नाइट में पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया देंगे प्रस्तुति https://acntimes.com/malwa-media-fest-3-begins-today-in-ratlam https://acntimes.com/malwa-media-fest-3-begins-today-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सक्षम संचार फाउंडेशन (Saksham Sanchar Foundation) द्वारा मालवा मीडिया फेस्ट के तीसरे संस्करण का शुभारम्भ 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को हो रहा है। मीडिया, कला और संस्कृति के इस बड़े उत्सव में पत्रकार, कलाकार, छात्र और सृजनकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान कबीर भजन, फैशन शो, राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चाएँ, लाइव रील-मेकिंग और स्टोरीटेलिंग जैसे कार्यक्रम होंगे। इसका लक्ष्य रचनात्मकता और मीडिया की जिम्मेदारी बढ़ाना है।

आयोजन रतलाम शहर के स्टेशन रोड स्थित उजाला पैलेस होटल में हो रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में कला, संस्कृति, साहित्य सहित अन्य विदाओं का संगम देखने को मिलेगा। प्रारम्भ में पहले दिन 9 जनवरी को युवाओं को अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली भाभरा की यात्रा करवाई जाएगी। इस दौरान उन्हें मालवा की देशभक्ति और बलिदान की परम्परा से परिचित कराया जाएगा। इसी दिन शाम को संविधान आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। काकोरी कांड पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इसके बाद प्रमुख आकर्षण होगी कबीर भजन नाइट रहेगी, जिसमें प्रसिद्ध लोकगायक पदमश्री प्रहलाद टिपानिया प्रस्तुति देंगे।

कल यह होगा

देश की प्रसिद्ध हस्तियाँ राष्ट्रीय सुरक्षा, सेना के अभियानों, संघ की सौ वर्ष की यात्रा, आदि गुरु शंकराचार्य जी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखेंगे। इसमें दुनिया के बेस्ट स्नाइपर लक्की बिस्ट भी शामिल होंगे। समिति के सदस्यों ने नगर के नागरिकों से इस अनूठे आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।

प्रमुख आकर्षण एक नजर में

  • प्रसिद्ध हस्तियाँ: बॉलीवुड और OTT जगत के कलाकार, पत्रकार, और इनोवेटर शामिल होंगे।
  • ज्ञानवर्धक सत्र : 'नया भारत - नया मीडिया', राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा, और 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे विषयों पर बातचीत।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम : प्रहलाद टिपानिया द्वारा कबीर भजन, थिएटर प्रदर्शन और संगीत।

  • रचनात्मक प्रतियोगिताएँ : लाइव रील-मेकिंग प्रतियोगिता और स्टोरीटेलिंग सेशन।
  • फैशन शो : पारंपरिक भारतीय और आधुनिक फैशन का संगम, सौम्या पांडेय 'फेस ऑफ द शो' होंगी।
  • हैंडमेड स्टॉल्स: स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के लिए एक मंच। 
]]>
Fri, 09 Jan 2026 07:03:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
सिखेड़ी की आंगनवाड़ी में नहीं पहुंचा मध्याह्न भोजन तो बच्चों को खिलाए मुरमुरे, स्व&सहायता समूह की 2 दिन के भोजन नाश्ते की राशि कटेगी https://acntimes.com/ratlam-children-were-fed-puffed-rice-at-the-anganwadi-center https://acntimes.com/ratlam-children-were-fed-puffed-rice-at-the-anganwadi-center एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सिखेड़ी गांव की आंगनबाड़ी में मध्याह्न भोजन भेजने के मामले में लापरवाही सामने आई है। यहां भोजन उपलब्ध नहीं होने पर बच्चों को मुरमुरे (परमल) खिलाने पड़े। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्व-सहायता समूह का दो दिन के नाश्ते और भोजन का पैसा काटने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार सिखेड़ी स्थित आंगनबाड़ी में बच्चों को थाली में मुरमुरे परोसे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि यहां सरस्वती स्व-सहायता समूह की भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है लेकिन समूह ने दो दिन से न तो नाश्ता भेजा और न ही मध्याह्न भोजन। इससे यहां पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने अपने पैसों से मुरमुरे मंगवाकर बच्चों को खिलाए। यह मामला संज्ञान में आने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने संबंधित समूह का दो दिन का नाश्ते और खाने का पैसा काटने का आदेश जारी किया है।

दो दिन तक नहीं भेजा भोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बुधोलिया ने बताया कि सिखेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 5 एवं 6 जनवरी 2026 को पोषण आहार नहीं मिलने की सूचना मिली थी। इसकी जांच करने पता चला कि सरस्वती स्व-सहायता समूह सिखेड़ी द्वारा दो दिन से आंगनवाड़ी केंद्र पर नाश्ता व भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे समूह की 2 दिनों की नाशता एवं भोजन की राशि काटी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

]]>
Thu, 08 Jan 2026 00:09:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
फिक्र आम ग्राहक की ! अभा ग्राहक पंचायत ने दूध के दाम में वृद्धि रोकने के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा& दाम बढ़ाने का आधार सही नहीं https://acntimes.com/ratlam-milk-prices-increased-grahak-Panchayat-protests https://acntimes.com/ratlam-milk-prices-increased-grahak-Panchayat-protests एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से भेंट कर उन्हें 1 जनवरी 2026 से दूध की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ग्राहक पंचायत ने ज्ञापन में बताया की जिले में मानसून में सामान्य से अधिक वर्षा होने के कारण वर्तमान में हरे चारे और पशु आहार की कोई समस्या नहीं है। इसके बावजूद चारे के मूल्य में वृद्धि का हवाला देकर दूध की कीमतें बढ़ने से आम उपभोक्ता की जेब पर भार बढ़ गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में बताया कि रतलाम शहर में फैट आधारित दूध का वितरण नहीं किया जाता है। उपभोक्ताओं से पैसे लेने के पश्चात भी अमानक स्तर का दूध कई जगह वितरित किया जा रहा है। इन्हीं गतिविधियों पर अंकुश लगाने व दूध की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि को रोकने के लिए पहल करने की आवश्यकता है। दूध कीमतों में वृद्धि करने से पहले ग्राहक को भी विश्वास में लिया जाए।

मिला सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

कलेक्टर से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पशु एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. नवीन शुक्ला से भेंट की। उनसे भी दूध के मूल्य में की गई वृद्धि रोकने को लेकर चर्चा की गई। डॉ. शुक्ला ने शीघ्र ही इस विषय में सकारात्मक कार्यवाई करने का आश्वासन दिया।

ये उपस्थित रहे

ज्ञापन देते समय अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रान्त के उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे, चैतन्य शर्मा, विजय शर्मा, सत्येंद्र जोशी, कमलेश मोदी, संजीव राव, डॉ. प्रदीप जैन, चरण सिंह पंवार, कमरुद्दीन मुगल, श्रवण सिंह आदि उपस्थित रहे।

]]>
Wed, 07 Jan 2026 22:48:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
रतलाम में घंटे की गूंज ! सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस ने बजाया घंटा, इंदौर के मृतकों को श्रद्धांजलि दी, मंत्री काश्यप के निवास का घेराव करने बढ़े तो पुलिस हिरासत में ले लिया https://acntimes.com/ratlam-congress-rang-bell-paid-tribute-to-the-deceased-of-indore https://acntimes.com/ratlam-congress-rang-bell-paid-tribute-to-the-deceased-of-indore एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंदौर के भागीरथपुरा में हुई घटना और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के ‘घंटा’ वाले बयान ने कांग्रेस को मुद्दा दे दिया है। रतलाम में मंगलवार को शहर कांग्रेस ने सरकार को जगाने के लिए ‘घंटा बजाओ आंदोलन’ किया। कार्यकर्ताओं ने इंदौर में दूषित पानी के कारण जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। वे रैली के रूप में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने रास्ते में ही 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। उधर, विधायक निवास पर कड़ी सुरक्षा के कारण स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलना पड़ी।

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहीद चौक पर एकत्र हुए थे। यहां उन्होंने काफी देर तक घंटा बजाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने इंदौर में दूषित पानी से हुई लोगों की मौत को शर्मनाक घटना बताया और उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। प्रदर्शनकारियों ने पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कड़ी आपत्ति भी जताई। इसके बाद कार्यकर्ता शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के स्टेशन रोड स्थित निवास का घेराव करने के लिए रैली के रूप में आगे बढ़े।

बीच में ही रोक कर भेजा थाने

कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में आगे बढ़ रहे थे लेकिन उन्हें पुलिस ने लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए बेरिकेड हटाने का काफी प्रयास किया। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अन्य रास्तों से होते हुए दिलबहार चौराहे तक जा पहुंचे। हालांकि, वे मंत्री के निवास तक नहीं पहुंच सके, पुलिस ने उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया।

कहां से किसे लिया हिरासत में, किस थाने भेजा

लोकेंद्र टॉकीट चौराहा क्षेत्र से कांग्रेस नेता महेंद्र कटारिया, शैलेंद्र सिंह अठाना, इक्का बेलूत, जोएब आरिफ, एडवोकेट सतीश पुरोहित, मंसूर अली पटोदी, राकेश झालानी, भास्कर राव, इकरार चौधरी, सुरेश राठौड़, अफजल, मेहमूद खान, प्रदीप राठौड़ एवं महिला पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस को चकमा देकर दिलबहार चौराहा पहुंचे पूर्व महापौर पारस सकलेचा, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सैयद वुसत जैदी, इमरान मोयल, इम्तियाज शेख (बी) सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत लिया गया। प्रदर्शकारियों को पुलिस वाहन में बैठाकर बिलपांक और शिवगढ़ थाने ले जाया गया।

]]>
Tue, 06 Jan 2026 22:06:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन 10वीं और 12वीं के 2500 मेधावी विद्यार्थियों का करेगा सम्मान, 93 प्रतिशत व अधिक अंक वाले 121 विद्यार्थी अतिथियों के साथ साझा करेंगे मंच https://acntimes.com/chaitanya-kashyap-foundation-will-honor-2500-talented-students https://acntimes.com/chaitanya-kashyap-foundation-will-honor-2500-talented-students 10 जनवरी को विधायक सभागृह में होगा समारोह

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष करीब 2500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन 10 जनवरी 2025 को बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होगा। इस संबंध में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें समिति के शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।

फाउंडेशन अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। 93 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 121 मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे।

रिस्ट वाच और शील्ड मिलेगी, कपून और निमंत्रण स्कूल पहुंचे

सभी मेधावी विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में रिस्ट वाच एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। सभी बच्चों के पुरस्कार के कूपन एवं अभिभावकों के निमंत्रण स्कूल पहुंचा दिए गए है। मेधावी विद्यार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर अपने कूपन प्राप्त कर सकते है।

2014 से हो रहा आयोजन

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके हैं। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

]]>
Tue, 06 Jan 2026 20:27:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
नगर निगम के वाहन बेड़े में शामिल हुआ नया मोक्ष (शव) वाहन, निःशुल्क सेवा के लिए इस नंबर पर करना होगा काल https://acntimes.com/ratlam-new-hearse-has-been-added-to-the-municipal-corporations-vehicle-fleet https://acntimes.com/ratlam-new-hearse-has-been-added-to-the-municipal-corporations-vehicle-fleet एसीएन टाइम्स 2 रतलाम । महापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिषद की स्वीकृति से नगर निगम द्वारा 21.80 लाख रुपए की लागत से नया मोक्ष वाहन क्रय किया गया है। इसेस निगम के वाहन बेड़े में एक वाहन शामिल हो गया है। वाहन शहर के दिवंगतों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। मोक्ष वाहन (शव वाहन) के लिए कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07412-270563 पर संपर्क किया जा सकता है।

बता दें कि, इससे पूर्व 2012 में तत्कालीन महापौर शैलेंद्र डागा के नेतृत्व वाली नगर निगम परिषद द्वारा शव वाहन खरीदा गया था। उक्त वाहन पुराना होने से नए वाहन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

]]>
Tue, 06 Jan 2026 19:33:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
क्रिया की प्रतिक्रिया ! आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने औषधि विक्रेता संघ के बयान पर जताई आपत्ति; कहा& कुछ लोगों के कारण पूरे चिकित्सक समुदाय को दोषी ठहराना ठीक नहीं https://acntimes.com/ratlam-district-drug-dealers-association-against-ima https://acntimes.com/ratlam-district-drug-dealers-association-against-ima एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की रतलाम इकाई ने जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा डॉक्टरों पर लगाए गए आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। IMA ने कहा है कि, कुछ लोगों के कारण पूरे चिकित्सक समुदाय को दोषी ठहराना ठीक नहीं है। एसोसिएशन ने औषधि विक्रेता संघ को अपने गैर जिम्मेदाराना बयान पर पुनर्विचार करने की नसीहत दी है।

IMA द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि पिछले दिनों जिला औषधि विक्रेता संघ रतलाम द्वारा रतलाम के समस्त चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाया गया है। संघ का आरोप है कि "डॉक्टर जान बूझकर पर्चियों पर खराब लिखावट लिख रहे हैं" जिसका इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम कड़े शब्दों में खंडन करता है। एसोसिएशन ने कहा है कि जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा कुछ लोगों के कारण संपूर्ण चिकित्सक समुदाय को दोषी ठहराना ठीक नहीं है। आज के युग में सभी क्षेत्रों में कुछ लोगों द्वारा अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं चाहे वो खेल जगत हो या राजनीति या आपका औषधि विक्रेता ही क्यों ना हो। इसके लिए संपूर्ण समुदाय पर दोषारोपण करना ठीक नहीं है।

यह भी देखें... गंभीर मुद्दा ! चिकित्सक जानबूझकर गंदी लिखावट में लिख रहे प्रिस्क्रिप्शन, ताकि मेडिकल व्यवसायी समझ ही न सकें

पूर्ण निष्ठा से काम कर रहे चिकित्सक

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने औषधि विक्रेता संघ रतलाम के पदाधिकारियों के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है। एसोसिएशन के अनुसार रतलाम के अधिकतम चिकित्सक मरीजों के हित में पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को किसी भी डॉक्टर द्वारा बाध्य नहीं किया जाता कि वो किसी निश्चित मेडिकल स्टोर से दवाईयां ले।

डिस्काउंट का बोर्ड नहीं लगा सकते

जहां तक discount (छूट) की बात है तो ये व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा है जो हर व्यवसाय में है। कुछ समय पहले ही मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल द्वारा एक आदेश पारित किया गया था कि मेडिकल स्टोर्स पर डिस्काउंट से संबंधित बोर्ड नहीं लगाया जा सकता है। अतः जिला औषधि विक्रेता संघ अपने बयान पर पुनर्विचार करे।

]]>
Mon, 05 Jan 2026 19:25:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
धन्य हुई धरा ! पद्म विभूषण नारायण मूर्ति ने किया विश्व के प्रथम सुख शक्ति धाम का लोकार्पण, रतलाम को मिला आत्म&निरीक्षण और सदाचार का नया केंद्र https://acntimes.com/narayana-murthy-inaugurated-sukh-shakti-dham-in-ratlam https://acntimes.com/narayana-murthy-inaugurated-sukh-shakti-dham-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम नगर के लिए 4 जनवरी का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। पद्म विभूषण नारायण मूर्ति ने विश्व के प्रथम ‘‘सुख शक्ति धाम’’ का भव्य लोकार्पण किया। इसे आत्म-निरीक्षण, मन की शांति और नैतिक जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। अध्यक्षता इस अवधारणा के शिल्पकार और प्रेरणास्रोत डॉ. वल्लभ भंसाली (मुंबई) ने की। विशिष्ट अतिथि इनाम सिक्यूरिटीज के अध्यक्ष नेमीश भाई शाह, इप्का समूह के प्रेमचंद गोधा एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे।

सुख शक्ति धाम के लोकार्पण अवसर पर नारायण मूर्ति ने कहा कि समाज में स्थायी परिवर्तन बाहरी व्यवस्था से नहीं, बल्कि व्यक्ति के आत्म-अनुशासन और मूल्यों से आता है। उन्होंने सुख शक्ति धाम को आत्म-जागरण का केंद्र बताते हुए कहा कि यह स्थान लोगों को भीतर की स्पष्टता, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर प्रेरित करेगा। सुख और शक्ति शब्द ही हमारी गहरी मानवीय आकांक्षाओं का सार है। ये कोई खरीदी जाने वाली वस्तुएं नहीं है अपितु ऐसे फल है जिन्हें हमें अपने दैनिक जीवन में स्वयं ही विकसित करना होता है। सबको सुख एवं शक्ति पर आधारित एक उज्जवल भविष्य का निर्माण करना चाहिए।

सुख शक्ति धाम रतलाम के परिवर्तन की धरा- चेतन्य काश्यप

कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा कि सुख शक्ति धाम रतलाम के परिवर्तन की धरा है। वल्लभ भंसालीजी ने अपनी कल्पना को साकार करने के लिए रतलाम को चुना है और उन्हें उम्मीद है कि रतलाम के सारे युवा इसमें भागीदार बनेंगे। भगवान महावीर हो या बुद्ध, सबने ध्यान किया और समाज को विचार दिया। आर्थिक प्रगति भी असली प्रगति नहीं होती। सत्ता के शीर्ष पर भी शांति और सुख का अनुभव नहीं होता। इसीलिए भारत के मनीषियों ने ध्यान का जो विचार दिया, उससे सुख और शांति दोनों मिलते है। सुख शक्ति धाम रतलाम को नई दिशा दिखाने का काम करेगा।

इन्होंने भी किया संबोधित

इनाम सिक्यूरिटीज के शाह एवं इप्का के गोधा ने डॉ. भंसाली के दृष्टि पूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण टोरेंट समूह के चेयरमैन सुधीर मेहता एवं फोर्स मोटर्स के चेयरमैन अभय फिरोदिया ने वर्चुअली संबोधित कर शुभकामनाएं दी। क्यूरेटर कात्यायनी अग्रवाल एवं युवा आर्किटेक्ट आदिल ढोलकिया का सम्मान किया गया।

यह भी देखें... जीवन दर्शन ! सुख और शक्ति का संतुलन ही सच्चा नेतृत्व है– पद्मविभूषण नारायण मूर्ति

उद्योगपति मुकेश जैन किया अभिनंदन

आरंभ में संयोजक मंडल के मुकेश जैन, गुस्ताद अंकलेसरिया, मेघकुमार लुनिया, जयंत जैन, संजय व्यास, गौरव त्रिपाठी, वैभव रांका, संजय चपरोट, डॉ. श्याम सुंदर पाटीदार, राजीव श्रीवास्तव एवं मोहित मूणत ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. वल्लभ भंसाली ने इस धाम को धरातल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मुकेश जैन का अभिनंदन किया। अंत में आभार प्रदर्शन मुकेश जैन ने किया। संचालन विकास शैवाल ने किया।

]]>
Mon, 05 Jan 2026 15:08:26 +0530 Niraj Kumar Shukla
विश्व के पहले ‘सुख शक्ति धाम’ का रतलाम में लोकार्पण 4 जनवरी को, पद्म विभूषण नारायण मूर्ति होंगे मुख्य अतिथि https://acntimes.com/sukh-shakti-dham-will-be-inaugurated-in-ratlam-on-january-4th https://acntimes.com/sukh-shakti-dham-will-be-inaugurated-in-ratlam-on-january-4th
  • फोर्स मोटर्स के चेयरमैन अभय फिरोदिया, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व टॉरेंट समूह के मानद चेयरमैन सुधीर मेहता विशेष अतिथि होंगे
  • अध्यक्षता सुख शक्ति धाम व देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक वल्लभ भंसाली करेंगे
  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आत्मनिरीक्षण, विवेक और संतुलित जीवन-दृष्टि को केंद्र में रखकर निर्मित विश्व के प्रथम ‘सुख शक्ति धाम’ का भव्य उद्घाटन एवं लोकार्पण 4 जनवरी को रतलाम में होगा। यह धाम किसी धर्म, पंथ या संप्रदाय से बंधा हुआ नहीं है, बल्कि मनुष्य को स्वयं से प्रश्न करने, स्वयं को सुधारने और आंतरिक परिवर्तन के माध्यम से समाज में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने की प्रेरणा देता है।

    इस ऐतिहासिक अवसर पर पद्म विभूषण इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति मुख्य अतिथि रहेंगे। फोर्स मोटर्स के चेयरमैन अभय फिरोदिया, टॉरेंट समूह के मानद चेयरमैन सुधीर मेहता, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप विशेष अतिथि रहेंगे। सुख शक्ति धाम व देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक वल्लभ भंसाली अध्यक्षता करेंगे। 

    सुख शक्ति धाम की मूल परिकल्पना इस विचार पर आधारित है कि समाज को बदलने से पहले स्वयं को बदलना आवश्यक है। यहाँ यह संदेश दिया जाता है कि “हम सुधरेंगे, संसार अपने आप सुधरेगा।” शिकायत की संस्कृति के स्थान पर आत्म-जिम्मेदारी, विवेक और सजग नागरिकता को विकसित करना इस धाम का मूल उद्देश्य है। रतलाम के प्रबुद्ध वर्ग, शिक्षाविदों एवं अध्यात्म-प्रेमी नागरिकों को भी इस लोकार्पण समारोह में आमंत्रित किया गया है।

    जानिए, समारोह के अतिथियों को

    पद्म विभूषण नारायण मूर्ति

    भारतीय आईटी उद्योग के वैश्विक पहचानकर्ता नारायण मूर्ति ने नैतिक कॉर्पोरेट संस्कृति, पारदर्शिता और मूल्य आधारित नेतृत्व को भारतीय उद्योग जगत में स्थापित किया। शिक्षा, शोध, सामाजिक उत्तरदायित्व और परोपकार के क्षेत्र में उनका योगदान व्यापक है। आत्म-अनुशासन, सादगी और विवेक आधारित जीवन-दृष्टि सुख शक्ति धाम के विचारों से स्वाभाविक रूप से जुड़ती है।

    अभय फिरोदिया

    भारतीय उद्योग क्षेत्र में दीर्घकालिक दृष्टि और सामाजिक दायित्व के लिए पहचाने जाने वाले अभय फिरोदिया ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण से जुड़े अनेक समाज सेवा के प्रयासों को प्रोत्साहित किया है। उद्योग और मानवीय मूल्यों के संतुलन का उनका दृष्टिकोण सुख शक्ति धाम की आत्मा के अनुरूप है।

    सुधीर मेहता

    उद्योग, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के बीच संतुलन बनाने वाले सुधीर मेहता ने स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनका मानना है कि स्थायी प्रगति का आधार आंतरिक अनुशासन और जिम्मेदार सोच होती है, जो सुख शक्ति धाम की अवधारणा से मेल खाती है।

    वल्लभ भंसाली

    विचार, विवेक और आत्म-जागरूकता को जीवन का केंद्र मानने वाले वल्लभ भंसाली सुख शक्ति धाम की वैचारिक प्रेरणा के प्रमुख स्तंभ एवं इस परिकल्पना के दृष्ट एवं निर्माता हैं। भौतिक उपलब्धियों के साथ-साथ सामाजिक चेतना, ध्यान, आत्मनिरीक्षण और नागरिक उत्तरदायित्व को जीवन में उतारने का उनका सतत प्रयास रहा है। वे यह प्रेरणा देते हैं कि परिवर्तन की शुरुआत शिकायत से नहीं, स्वयं से होनी चाहिए। सुख शक्ति धाम उनके इसी चिंतन का साकार रूप है जहाँ व्यक्ति को स्वयं से संवाद करने का अवसर मिलता है।

    चेतन्य काश्यप

    मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री हैं। सामाजिक सहभागिता और जनसेवा से जुड़े चेतन्य कश्यप का योगदान स्थानीय समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता के निर्माण में महत्वपूर्ण रहा है। उनकी उपस्थिति इस आयोजन को जनसरोकारों से जोड़ती है और सुख शक्ति धाम के सामाजिक आयाम को सशक्त करती है।

    विश्व का अपनी तरह का पहला केंद्र

    सुख शक्ति धाम भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी तरह का पहला ऐसा केंद्र है जहाँ व्यक्ति को यह समझने की प्रेरणा दी जाती है कि सुख बाहर नहीं, भीतर की स्पष्टता से जन्म लेता है। यह धाम वर्तमान जनमानस को और आने वाली पीढ़ियों के लिए आत्म-जिम्मेदारी, विवेक और संतुलित जीवन का संदेश देता है।

    इन्होंने किया आह्वान

    कार्यक्रम के संयोजक मंडल के मुकेश जैन, गुस्ताद अंकलेसरिया, मेघ कुमार लुनिया, जयंत जैन, संजय व्यास, गौरव त्रिपाठी, वैभव रांका, संजय चपरोट, अजीत छाबड़ा, डॉ. श्याम सुंदर पाटीदार, राजीव श्रीवास्तव, मोहित मूणत एवं विकास शैवाल की ओर से रतलाम के प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं, शिक्षाविदों तथा उन सभी नागरिकों से, जिनके भीतर अध्यात्म, आत्मनिरीक्षण और जीवन को गहराई से समझने की जिज्ञासा है, इस ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है। संयोजक मंडल का मानना है कि सुख शक्ति धाम केवल एक स्थल नहीं, बल्कि आत्म-जागरण और जिम्मेदार नागरिक चेतना की एक सतत प्रक्रिया है, जिससे जुड़कर व्यक्ति स्वयं से शुरुआत कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकता है।

    ]]>
    Sat, 03 Jan 2026 23:29:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम इंदौर न बन जाए; इसलिए& पानी साफ करने के लिए पार्षद ने बांटी फिटकरी, कलेक्टर ने जारी कर दिया हेल्पलाइन नंबर https://acntimes.com/contaminated-drinking-water-in-ratlam-steps-being-taken-to-address-the-problem https://acntimes.com/contaminated-drinking-water-in-ratlam-steps-being-taken-to-address-the-problem एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों ने रतलामवासियों को भी डरा दिया है। रतलाम में ऐसी घटना न हो इसलिए एक वार्ड के पार्षद ने अपने वार्ड के नागरिकों को फिटकरी बांटी है। पार्षद ने उन्हें फिटकरी से पानी साफ करने की प्रक्रिया भी बताई है। इधर, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निर्देश पर कलेक्टर मिशा सिंह ने गंदे और दूषित पेयजल की शिकायत करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर ही जारी कर दिया है।

    रतलाम शहर के वार्ड क्रमांक 26 के रहवासी लंबे समय से गंदे और दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसे देखते हुए पार्षद उमा रामचंद्र डोई (गुर्जर) ने पानी शुद्ध करने के लिए अपने वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को फिटकरी बांटी। फिटकरी बांटने के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व महापौर पारस सकलेचा भी मौजूद रहे। बता दें कि, वार्ड के रत्नेश्वर रोड क्षेत्र में नलों से गंदा पानी वितरित होने से लोगों में बीमारी हो रही हैं। इस समस्या को लेकर पार्षद उमा डोई नगर निगम आयुक्त के चैंबर के बहार धरना-प्रदर्शन भी कर चुकी हैं।

    हर जगह से मिले आश्वासन, कार्रवाई कुछ नहीं हुई

    धरना-प्रदर्शन के दौरान निगम उपायुक्त ने ज्ञापन लेकर जांच करवाकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था लेकिन 12 महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। निगम की जनसुनवाई में दिया आवेदन भी फाइलों में दफन हो गया। करीब 3 सप्ताह पूर्व कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में रहवासियों ने नलों से सप्लाई गंदे पानी की बोतल लेकर एडीएन शालिनी श्रीवास्तव से मिले थे। तब एसडीएम को जांच के लिए नियुक्त किया था लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते ही पार्षद ने लोगों को फिटकरी बांटना उचित समझा ताकि वे उसकी मदद से पानी को कुछ हद तक शुद्ध कर लें और अपनी जान बचा सकें।

    सुबह 7 से शाम 6 बजे तक करें इस हेल्पलाइन पर शिकायत

    शहर में पानी की स्थिति को देखते हुए कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कलेक्टर मिशा सिंह को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन ने कलेक्टर ने हेल्पलाइन नम्बर 07412-270416 जारी किया है। मोहल्लों और घरों में गंदा पानी आने पर नागरिक सुबह 7 से सायं 6 बजे तक इस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज  करवा सकते हैं। हेल्पलाइन के सुचारु संचालन के लिए कलेक्टर ने भू-अभिलेख अधीक्षक (एसएलआर) अखिलेश मालवीय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

    ]]>
    Sat, 03 Jan 2026 21:27:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
    इंदौर की घटना का असर ! कलेक्टर ने किया मोरवनी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण, खामियां मिलने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश https://acntimes.com/ratlam-collector-inspected-the-morwani-water-filter-plant https://acntimes.com/ratlam-collector-inspected-the-morwani-water-filter-plant शहर में चल रहे पेयजल पाइप लाइन सुधार के काम का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत की घटना ने सभी को चौंका दिया है। इसका असर रतलाम में भी हुआ है। शुक्रवार को कलेक्टर मिशा सिंह अधिकारियों के साथ मोरवनी फिल्टर प्लांट के निरीक्षण पर जा पहुंचीं। इस दौरान वहां खामियां मिलीं। उन्होंने खामियों के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश नगर निगम आयुक्त अनिल भाना को दिए। आयुक्त ने जल प्रदाय विभाग के पांच इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

    मोरवनी फिल्टर प्लांट के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मिशा सिंह के साथ निगम आयुक्त अनिल भाना, शहर एसडीएम आर्ची हरित और नायब तहसीलदार मनोज चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। यहां कलेक्टर ने पेयजल वितरण व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि प्लांट वर्ष 1980 में बनाया गया था तथा शहरवासियों को अल्टरनेट दिवस के आधार पर पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्लांट में जहां भी मरम्मत कार्य आवश्यक है, उसका टेंडर कराया जाए।

    निरीक्षण में ये मिली खामियां

    कलेक्टर ने प्लांट और वार्डों में पेयजल का सेम्पल लेने का कार्य निरंतर व नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि निरंतर सेम्पल लिए जा रहे हैं तथा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उज्जैन के अधिकारी भी निरंतर सेम्पल ले रहे हैं। कलेक्टर ने सेम्पल एवं सफाई व्यवस्था का रजिस्टर चैक किया तो वह नियमित रूप से संधारित होना नहीं पाया गया। इसी प्रकार लैब में टेक्नीशियन के पास जरूरी सामग्री भी नहीं मिली और उपस्थिति रजिस्टर अनुसार ड्यूटी पर कर्मचारी भी कम मिले। कलेक्टर ने इन खामियों को लेकर नाराजी जताई और निगम आयुक्त को संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

    सेंपल कि रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

    कलेक्टर ने लैब निरीक्षण के दौरान मौके पर ही पेयजल के नमूने संग्रहित कराए और पानी की जांच भी कराई। टेक्नीशियन ने बताया कि यहां पानी में टर्बिडिटी, क्लोराइड, कंडक्टिविटी, हार्डनेस, पीएच, ईकोलाई आदि की जांच की सुविधा उपलब्ध पानी की बैक्टीरियल जांच की रिपोर्ट 24 घण्टे में मिल पाती है। इस पर कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे भी रेंडम आधार पर पेयजल की रिपोर्ट प्राप्त करें।

    आयुक्त को ये निर्देश भी दिए

    कलेक्टर ने निगम आयुक्त को पेयजल व्यवस्था के संबंध में निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना इस प्रकार बनाएं कि शिकायत की गुंजाइश ही न रहे। कलेक्टर ने कहा कि टीम गठित कर शहर में सर्वे कार्य प्रारंभ कराएं। सर्वे में नालियों में लीकेज, सीवरेज में लीकेज, कंस्ट्रक्शन साइट का चिह्नांकन करवाएं ताकि पेयजल में अशुद्धि मिलने की संभावना न रहे। आवश्यकता अनुसार स्टाफ की व्यवस्था करें, किसी भी स्थिति में पानी का ओपन सोर्स न रहे।

    यह भी देखा

    शहर के करमदी रोड क्षेत्र, चांदनी चौक क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में जिन जिन वार्डों से गंदा पानी मिलने की शिकायत प्राप्त हो रही हैं, वहां चल रहे पाइप लाइन सुधार एवं टेस्टिंग कार्य का निरीक्षण भी कलेक्टर ने किया। चांदनी चौक क्षेत्र में रतलाम सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष पारस भरगट सहित अन्य ने सुलभ कॉम्पलेक्स एवं वाहन रखने के स्थान से जुड़ी समस्या बताई। कलेक्टर ने उचित निराकरण की बात कही।

    ...और जारी हो गए कारण बताओ नोटिस

    मोरवानी फिल्टर प्लांट में मिली गड़बड़ियों को लेकर कलेक्टर द्वारा दिए निर्देश के कुछ देर बाद ही निगम आयुक्त भाना ने जलप्रदाय विभाग के इंजीनियरों को शोकॉज नोटिस जारी कर दिए। कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़, सहायक यंत्री सुहास पंडित, उपयंत्री भैयालाल चौधरी, ब्रजेश कुशवाह तथा अनुपम मिश्रा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। इन्हें 3 दिवस में प्रतिउत्तर प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। नियत अवधि में उत्तर नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी है।

    ]]>
    Sat, 03 Jan 2026 00:12:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मामला गंभीर है ! रतलाम में दूषित पेयजल आपूर्ति मामले में NGT ने नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण मंडल को फटकारा, फिर से मांगा शपथ&पत्र, अगली सुनवाई 16 फरवरी को https://acntimes.com/contaminated-water-in-ratlam-ngt-reprimands-municipal-corporation https://acntimes.com/contaminated-water-in-ratlam-ngt-reprimands-municipal-corporation एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर में सीवर की गंदगी युक्त पेयजल आपूर्ति पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने असंतोष व्यक्त किया है। अधिकरण ने नगर निगम रतलाम एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPPCB) की कार्यप्रणाली को लेकर कड़ी फटकार लगाई है। निगम को नया शपथ-पत्र देने के लिए आदेशित किया है।

    शहर के वार्ड नंबर 24 के पार्षद द्वारा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दूषित पेयजल सप्लाई होने को लेकर पहले नगर निगम और उसके बाद जिला प्रशासन की जनसुनवाई में शिकायत की थी। यहां सुनवाई नहीं हुई तो उनके द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की शरण ली। एनजीटी द्वारा याचिका स्वीकार करते हुए नगर निगम को अपना पक्ष रखने के लिए आदेशित किया था लेकिन जिम्मेदारों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।

    यह था आदेश, निगम ने क्या किया

    अधिकरण दिनांक 02.08.2024 में आदेश दिया था। इसमें यह पूछा था कि नगर निगम रतलाम द्वाररा रतलाम शहर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है या नहीं। इसका पालन नगर निगम द्वारा नहीं किया गया। निगम यह स्पष्ट नहीं कर पाया कि शहर में वास्तव में पीने योग्य पानी की आपूर्ति हो रही है या नहीं। निगम द्वारा प्रस्तुत शपथ-पत्र में केवल यह उल्लेख है कि पाइप लाइन का 58% कार्य पूर्ण हुआ है।

    इसका नहीं दिया जवाब

    (1) पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति

    (2) पाइपलाइन बिछाने का पूर्ण विवरण

    (3) कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा

    अगली सुनवाई 16 फरवरी को

    अधिवक्ता प्रभात यादव ने अधिकरण को अवगत कराया कि नगर निगम द्वारा अब तक आदेश का वास्तविक पालन नहीं हुआ है। आज भी शहर के कई क्षेत्रों में सीवर की गंदगी युक्त बदबूदार पानी आ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने जिन स्थानों पर गंदा पानी आ रहा था, उसका सैंपल भी नहीं लिया है। इसके प्रमाण भी अधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इस पर अधिकरण ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आवेदक को दो सप्ताह के भीतर प्रत्युत्तर (Rejoinder) दाखिल करने की अनुमति दी। 

    3 माह में प्रस्तुत करें नया शपथ-पत्र

    प्रकरण क्रमांक 09/2025 (CZ) की सुनवाई के दौरान एनजीटी ने अंतरिम आदेश दिया है इसमें नगर निगम रतलाम को 3 माह में नया शपथ पत्र देने के आदेश दिए गए‌। अधिकरण द्वारा अगली सुनवाई 16 फरवरी 2026 को नियत की गई है। यह‌‌ भी स्पष्ट कहा है कि मामले की अगली सुनवाई में पेयजल जैसे मूल अधिकार से जुड़े विषय पर कड़ी निगरानी की जाएगी।

    ]]>
    Fri, 02 Jan 2026 22:09:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सावधान ! रतलाम शहर में भी न बन जाए इंदौर के भागीरथपुरा जैसे हालात, पूर्व गृहमंत्री कोठारी ने प्रशासन और नगर निगम को किया सतर्क https://acntimes.com/ratlam-contaminated-water-former-home-minister-himmat-kotharis-big-statement https://acntimes.com/ratlam-contaminated-water-former-home-minister-himmat-kotharis-big-statement एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इंदौर शहर में सीवरेज लाइन का दूषित पानी पेयजल की पाइपलाइन में मिलने की अत्यंत गंभीर घटना सामने आई है। इसके कारण न केवल अनेक नागरिक बीमार हुए, बल्कि 14 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से रतलामवासी भी चिंतित हैं। यहां भी इंदौर के भागीरथपुरा जैसे हालात न बन जाएं, इसके लिए प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने जिला प्रशासन और नगर निगम को सतर्क रहते हुए तत्काल कार्रवाई करने के लिए आगाह किया है।

    पूर्व गृह मंत्री कोठारी ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब इस प्रकार की शिकायतें सामने आई हों। पूर्व में भी रतलाम शहर के चौमुखीपुल, घास बाजार, खेरातीवास एवं पैलेस रोड जैसे क्षेत्रों से दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। उस समय मैं स्वयं नागरिकों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचा था और नगर निगम आयुक्त को शिकायत दर्ज कर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया था। इसके बावजूद व्यवस्था सुधारने में लगभग 15 दिन का समय लग गया था।

    ऐसे जिम्मेदारी से बचने का होता है प्रयास

    भाजपा नेता के अनुसार समाचार-पत्रों में समय-समय पर अनेक क्षेत्रों में दूषित जल आपूर्ति की खबरें प्रकाशित होती रही हैं। यह भी देखने में आया है कि जब सीवरेज का पानी पेयजल की लाइन में मिल जाता है, तब नगर निगम अपनी जिम्मेदारी सीवरेज सिस्टम बनाने वाली कंपनी पर डालकर अपने दायित्वों से बचने का प्रयास करता है। संबंधित कंपनी भी शिकायतों पर समुचित कार्रवाई नहीं करती।

    औपचारिकता न बन जाए जांच

    कोठारी ने कहा कि इंदौर की इस दुखद घटना से सबक लेते हुए जनहित में पूरे शहर की सीवरेज एवं पेयजल पाइपलाइनों का गहन एवं तकनीकी परीक्षण किया जाना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं भी सीवरेज का गंदा पानी पेयजल में तो नहीं मिल रहा है। साथ ही, सीवरेज लाइन डालने वाली एजेंसी/कंपनी को तत्काल सुधार के लिए आदेशित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि, जांच केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे। दोषियों की स्पष्ट जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके।

    ]]>
    Fri, 02 Jan 2026 20:51:05 +0530 Niraj Kumar Shukla
    Big Step ! तीन तस्करों की मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित 65.70 करोड़ की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू, रतलाम पुलिस ने SAFEMA न्यायालय में पेश किए प्रकरण https://acntimes.com/ratlam-police-take-action-against-smugglers-property-under-safema https://acntimes.com/ratlam-police-take-action-against-smugglers-property-under-safema एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम पुलिस की NDPS (The Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act - 1985) के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी है। इसके तहत तीन तस्करों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित 65.70 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज करवाने की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई SAFEMA - Smugglers and Foreign Exchange Manipulators (Forfeiture of Property) Act – 1976 के तहत गठित न्यायालय के माध्यम से करवाई गई है।

    कार्रवाई एसपी अमित कुमार अमित कुमार के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं सीएसपी (जावरा) युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई है। पुलिस के अनुसार जांच में यह सामने आया कि आरोपी गुमानसिंह पिता रतनलाल गुर्जर निवासी अरनिया गुर्जर, मुनव्वर पिता गुलाब ख़ां मेवाती निवासी ग्राम उमठपालिया एवं शरीफ पिता याकूब ख़ां मेवाती निवासी ग्राम उमठपालिया (तीनों जिला रतलाम) लंबे समय से मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त हैं। इस अवैध गतिविधि से उन्होंने भारी मात्रा में अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। इनका कोई वैध आय स्रोत उपलब्ध नहीं है। जांच अधिकारी ने इसके चलते NDPS Act - 1985 की धारा 68-ई एवं 68-एफ के तहत SAFEMA न्यायालय मुंबई में आरोपियों की संपत्ति फ्रीज करवाने के लिए कार्रवाई की है।

    आरोपियों और अपराध का ब्यौरा

    गुमानसिंह पिता रतनलाल गुर्जर : 31 मार्च 2014 को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब की तस्करी करते रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 168/2014, धारा 8/15, 18 एनडीपीएस एक्ट एवं 34(2) आबकारी एक्ट (इजाफा धारा 25 एनडीपीएस एक्ट) में दर्ज किया गया था। इसे न्यायालय ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया। आरोपी के तस्करी से अवैध संपत्तियां अर्जित किए जाने के प्रमाण पाए गए।

    कार्रवाई - आरोपी की माता के नाम की 9.00 हेक्टेयर कृषि भूमि जिसका अनुमानित मूल्य ₹9,00,00,000 रुपए है, को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है।

    मुनव्वर पिता गुलाब ख़ां मेवाती : डोडाचूरा को पीसकर पाउडर बनाकर संगठित रूप से तस्करी में लिप्त रहा। इसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 187/2017 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट एवं इजाफा धारा 29 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया था। न्यायालय द्वारा 15 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹1,50,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया।

    कार्रवाई - आरोपी मुनव्वर एवं उसके परिवार के नाम दर्ज 9.8700 हेक्टेयर कृषि भूमि जिसका अनुमानित मूल्य ₹48,70,00,000 है, फ्रीज करने की कार्रवाई की गई।

    शरीफ पिता याकूब ख़ां मेवाती : अवैध अफीम एवं डोडाचूरा की तस्करी में लिप्त रहा। इसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 202/2017, धारा 8/15, 18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ था। मामले में न्यायालय द्वारा इसे 14 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹2,00,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया।

    कार्रवाई : आरोपी शरीफ मेवाती के नाम से दर्ज 1.6000 हेक्टेयर कृषि भूमि (अनुमानित मूल्य ₹8,00,00,000) फ्रीज करवाने की कार्रवाई की गई है।

    ]]>
    Fri, 02 Jan 2026 19:01:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में फिर LOVE जिहाद ! हिन्दू किशोरी से बोला मोहसिन& ‘तू राज़ी नहीं हुई तो तेरी बहन से बनाऊंगा संबंध’, पहले RAPE किया, घर में घुसकर मारपीट की https://acntimes.com/teenage-girl-raped-in-ratlam-love-jihad https://acntimes.com/teenage-girl-raped-in-ratlam-love-jihad एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में तीन दिन के भीतर लव जिहाद और रेप का दूसरा मामला सामने आया है। शहर के काजीपुरा क्षेत्र में रहने वाले आरोपी मोहसिन खान ने 16 वर्षीय हिन्दू किशोरी के घर में घुसकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। बीच-बचाव करने आए भाइयों से मारपीट भी की। जानकारी मिलते ही हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी किशोरी के साथ रेप भी कर चुका है, उसने उसे धमकी दी थी कि- यदि तू राज़ी नहीं हुई तो मैं तेरी बहन के साथ संबंध बनाऊंगा। पुलिस ने पाक्सो एक्ट और ज्यादती की धाराओं में केस दर्ज किया है।

    औद्योगिक क्षेत्र थाने पर शहर के काजीपुरा क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय मोहसिन खान उर्फ सूफियान के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64(1), 62(2), 74, 333, 115(2), 351 (3) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। आरोपी युवक के विरुद्ध केस 16 वर्षीय एक किशोरी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि मोहसिन ने 1 जनवरी को किशोरी को कॉल किया जो उसने रिसीव नहीं किया। इससे वह नाराज़ हो गया और शाम को उसके घर पहुंच गया और किशोरी का हाथ पकड़ कर जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा।

    यह भी देखें... रतलाम में लव जिहाद ! इमरान ने सोनू बनकर हिन्दू युवती से बनाए संबंध, पति से तलाक भी करवा दिया, अब दे रहा जान से खत्म करने की धौंस, FIR दर्ज

    किशोरी ने शोर मचाया जिससे उसके भाई भी वहां पहुंच गए और आपत्ति दर्ज कराई। इस पर मोहसिन ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे दोनों भाई घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मोहसिन को पकड़ लिया। वे आरोपी को लेकर औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे। जहां रात में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

    पीड़िता की बयानी, दर्द की कहानी

    किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने कक्षा 10वीं तक पढ़ाई की है। लगभग 6 माह पूर्व डाट की पुल क्षेत्र में एक दुकान पर आरोपी मोहसिन उर्फ सूफियान निवासी शेरानीपुरा जमातखाना से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और उन्होंने एक-दूसरे से अपने मोबाइल फोन नंबर भी ले लिए। कुछ दिन बाद मोहसिन ने किशोरी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा जिसके लिए उसने साफ इनकार कर दिया।

    बात नहीं बनी तो देने लगा धमकी, घर ले जाकर किया रेप

    जब आरोपी को इस तरह अपनी दाल गलती नजर नहीं आई तो उसने किशोरी को धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि- 'अगर तू राज़ी नहीं हुई तो तेरी बहन के साथ संबंध बनाऊंगा।' इससे किशोरी डर गई। इसका फायदा उठाकर मोहसिन उसे अपने घर ले गया जहां उसके साथ ज्यादती की। युवक ने 15 दिन बाद दोबारा किशोरी को बुलाया और ज्यादती की।

    ]]>
    Fri, 02 Jan 2026 11:33:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गंभीर मुद्दा ! चिकित्सक जानबूझकर गंदी लिखावट में लिख रहे प्रिस्क्रिप्शन, ताकि मेडिकल व्यवसायी समझ ही न सकें https://acntimes.com/ratlam-districtchemists-association-doctors-illegible-handwriting https://acntimes.com/ratlam-districtchemists-association-doctors-illegible-handwriting जिला औषधि विक्रेता संघ की कार्यकारिणी सभा में उठा मुददा

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में कुछ चिकित्सक जानबूझकर गंदी लिखावट में प्रिस्क्रिप्शन लिखते हैं, ताकि सभी मेडिकल व्यवसायी उनके द्वारा लिखी गईं दवाइयां नहीं समझ सकें। हड्डी और चर्म रोग संबंधी चिकित्सक ये काम ज्यादा कर रहे हैं। कुछ ने तो अपने मेडिकल स्टोर भी खोल रखे हैं और दवाओं का स्टॉकिस्ट भी उसे बना रखा है। इससे बाजार में उनकी लिखी दवा नहीं मिलती, मजबूरन लोगों को डॉक्टरों द्वारा निर्धारित दुकान से खरीदना पड़ती है।

    यह विषय जिला औषधि विक्रेता संघ की चतुर्थ कार्यकारिणी सभा में उठा। इसमें औषधि विक्रेताओं ने संघ से इस जनहित के मुद्दे पर तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। कार्यकारिणी सभा का आयोजन जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय छजलानी की अध्यक्षता में हुआ। उपाध्यक्ष प्रकाश चैरड़िया (जावरा), सचिव अजय मेहता, सह-सचिव विनय लोढ़ा एवं संगठन सचिव दीपक दोशी मंचासीन रहे। इस मौके पर मध्य प्रदेश केमिस्टस एण्ड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं विशेष आमंत्रित सदस्य चद्रप्रकाश जैन ‘चंदू भैया’ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    समस्याओं और वार्षिक सभा पर हुई चर्चा

    सभा में दवा व्यवसायियों की वर्तमान समस्याओं के साथ आगामी दिनों में प्रस्तावित वार्षिक आम सभा से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। समस्याओं का समाधान अध्यक्षीय मार्गदर्शन में सामूहिक सहमति से सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। सभा का संचालन सचिव अजय मेहता ने किया। आभार दीपक दोशी ने माना।

    ये मौजूद रहे

    सभा में रतलाम के दिनेश बरमेचा, राजेश व्यास, कमलचंद कटकानी, संजय पुगलिया, हर्ष शर्मा, पारस जैन, प्रवीण गुप्ता, उमेश माहेश्वरी, हार्दिक मेहता, महेश अग्रवाल, अरुण त्रिपाठी, पवन मालवी, आलोट के कृष्णकांत गुप्ता, विनोद शर्मा व राजेंद्र राजा, जावरा के सुरेश भावसार व राजेश सेठिया, ताल के कमलेश सितपुरिया, ढोढर के संदीप पोरवाल, सैलाना के संजय तांतेड़, रावटी के सुधीर गांधी, खारवा के सुनील पोरवाल, धराड़ के दिलीप पाटीदार आदि मौजूद रहे।

    ]]>
    Wed, 31 Dec 2025 17:03:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी साजिश – बड़ी सफलता ! रतलाम से कंबोडिया और कनाडा तक जुड़े साइबर धोखाधड़ी के तार, 28 दिन डिजिटल अरेस्ट रख रिटायर्ड प्रोफेसर से ठगे 1.34 करोड़ रुपए https://acntimes.com/digital-arrest-in-ratlam-police-achieve-a-major-success https://acntimes.com/digital-arrest-in-ratlam-police-achieve-a-major-success एसीएन टाइम्स @ रतलाम । डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला रतलाम में सामने आया है। ठगों ने एक रिटायर्ड प्रोफेसर और उनकी पत्नी को मुंबई क्राइम ब्रांच और न्यायालय का डर दिखाकर 28 दिन तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर न सिर्फ मानसिक रूप से प्रताड़ित किया बल्कि उनसे 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपए भी ठग लिए। यह राशि देश के चार राज्यों में स्थित बैंक खातों से होते हुई क्रिप्टो करेंसी नेटवर्क के माध्यम से ठगी गई। मामले के तार कंबोडिया और कनाडा से भी जुड़े हैं। रतलाम पुलिस को इस साजिश का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है।

    मामले का खुलासा एसपी अमित कुमार ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में किया। एसपी ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को फरियादी रिटायर्ड प्रोफेसर के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। पहले तो उसने प्रोफेशनल और कानूनी शब्दावली का उपयोग किया ताकि उन पर किसी प्रकार का शक न हो। उसने कहा कि आपके नाम से जारी सिम का उपयोग बड़े साइबर फ्रॉड में हुआ है। मुंबई के केनरा बैंक में 247 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। बैंक खाते में उनके आधार और केवाईसी दस्तावेज भी लगे हैं।

    ऐसा डर कि, हर बात मानने लगे

    कॉलर की बात सुनते ही रिटायर्ड प्रोफेसर चौंक गए। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी मामले से उनाक कोई संबंध नहीं और न ही इसकी जानकारी है। इस पर कॉलर ने द्वारा उन्हें गिरफ्तारी वारंट जारी होने, सीबीआई जांच और जेल भेजने जैसी धमकियां दी गईं। इससे रिटायर्ड प्रोफेसर डर गए जिसका फायदा उठा कर कॉल करने वालों ने बातों-बातों में उनसे उनके सारे अकाउंट्स, कनाडा में नौकरी करने वाले बेटे की जानकारी भी ले ली। इस बीच वे लगातार धमकाते रहे कि उनकी हर काल, हर मैसेज टेप हो रहा है। अगर उन्होंने किसी को कुछ भी बताया तो उनके बेटे को गोली मार दी जाएगी और वह कभी लौट नहीं पाएगा। नतीजतन रिटायर्ड प्रोफेसर आरोपियों की हर बात मानने लगे। आरोपियों ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर उनके मोबाइल फोन पर एक APK फाइल (ऐप) भी इंस्टॉल करवा लिया।

    नकली कोर्ट, नकली गवाह, 28 दिन अरेस्ट

    एसबी ने बताया कि ठगों ने रिटायर्ड प्रोफेसर को वीडियो काल कर नकली कोर्ट रूम, जज, वकील और गवाहों जैसे अनेक दश्य भी दिखाए। उनसे हर बार यह कहा गया कि यदि उन्होंने कुछ भी किया तो काल डिस्कनेक्ट होते ही पुलिस ने उनके घर पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं उनके बेटे को इंटरपोल के जरिए गिरफ्तार कर मार दिया जाएगा। इस तरह आरोपियों ने रिटायर्ड प्रोफेसर को 15 नवंबर से 12 दिसंबर (28 दिन) तक डिजिटल अरेस्ट होने का डर दिखाकर उन्हें ठगते रहे। आरोपियों ने इस दौरान फरियादी के बैंक खातों से 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिया।

    ऐसे खुली साइबर फ्रॉड की पोल

    एसपी अमित कुमार के अनुसार आरोपियों द्वारा जब भी रिटायर्ड प्रोफेसर से रुपए ऐंठे जाते तो बैंक खाते से रुपए ट्रांसफर होने की जानकारी उनके कनाडा निवासी बेटे को भी मिल जाती। इससे बेटे ने कई बार माता-पिता से पूछा लेकिन उन्होंने डर के कारण कुछ नहीं बताया। इससे बेटा रतलाम आया तो साइबर फ्रॉड का अंदेशा हुआ। उसने बिना समय गंवाए रात को ही ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा दी।

    4 राज्यों से आरोपी गिरफ्तार

    एसपी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होते ही रतलाम पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। एएसपी राकेश खाखा और विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान परतें खुलती गईं और अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सबसे पहले जबलपुर के अशोक पिता राधेश्याम जायसवाल (61), सनी पिता सोनू (34), सांराश उर्फ सोनू पिता योगेंद्र तिवारी (18) तथा एक नाबालिग आरोपी तक पंहुचे और उन्हें हिरासत में लिया। नीमच से पवन पिता कैलाश कुमावत (23) को पकड़ा। वहीं गोरखपुर से अमरेंद्र कुमार मौर्य (34), जामनगर (गुजरात) से आरिफ, हमीद, शाहिद कुरैशी और सादिक हसन को गिरफ्तार किया। दो आरोपी बिहार से भी पकड़े गए हैं। अभी आसम, कश्मीर, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के कुछ अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    ऐसे देते हैं ठगी को अंजाम

    एसपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा चार अलग-अलग टीमों के रूप में काम करते हैं। कुछ ठग टेलीग्राम और वाट्सएप पर फर्जी सिम, फर्जी नाम से खाता बनाकर फ्लैश करते हैं। इन सोशल मीडिया एकाउंट्स को अन्य आरोपी खरीदते हैं और फिर इन्हीं के माध्यम से लोगों को जोड़ कर APK फाइल डाउनलोड करवा कर रुपए ऐंठते हैं। ऐंठी गई राशि गुजरात के सूरत में आनगड़िया के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी के रूप में कंबोडिया पहुंचती है। रिटायर्ड प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर इसी प्रकार राशि ऐंठी गई।

    एक आरोपी का NGO, दूसरे ने बना डाली नकली कोर्ट

    एसपी के अनुसार पकड़े गए बिहार के आरोपियों ने आसम ने नकली कोर्ट रूम का पूरा सेटअप बना रखा है। वहीं गोरखपुर से गिरफ्तार अमरेंद्र कुमार का आईटच नाम से NGO है। इसके खाते में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा पाए गए। रिटायर्ड प्रोफेसर को डराकर 50 लाख रुपए अमरेंद्र के खाते में ही ट्रांसफर करवाए गए थे। वहीं जबलपुर के आरोपियों और नीमच के आरोपियों के खातों में 14-14 लाख रुपए मिले। इन सभी खातों की राशि का उपयोग गुजरात के आरोपियों ने किया और उससे क्रिप्टो करेंसी खरीदी। अब तक 11.40 लाख रुपये फ्रीज कराए जा चुके हैं। शेष राशि आरोपियों द्वारा निकाली जा चुका ही। कश्मीर निवासी आरोपी एक लड़की के कहने पर काम करता है।

    केंद्रीय एजेंसियां सतर्क, जारी रहेगी जांच

    एसपी ने बताया कि इस साइबर ठगी के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हैं। इससे केंद्रीय जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। इसमें रतलाम पुलिस द्वारा जांच में समन्वय किया जाएगा। आशंका है कि इन आरोपियों द्वार अन्य लोगों को भी शिकार बनाया गया होगा। इसलिए जांच आगे भी जारी रहेगी।

    आप भी रहें सावधान !

    एसपी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी तरह के भ्रामक फोन काल आने पर डरें नहीं। यदि ऐसा कोई काल आता है तो वे तत्काल अपने परिजन और पुलिस को को सूचित करें। एसपी के अनुसार कोई भी पुलिस, फोर्स कभी किसी को इस तरह फोन पर / डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। यदि कोई ऐसा कहता है तो स्पष्ट है कि वह ठगों की साजिश है।

    ]]>
    Tue, 30 Dec 2025 23:14:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
    मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष 28 दिसंबर को जावरा में, डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे, जानिए& क्या रहेगी यातायात और पार्किंग की व्यवस्था https://acntimes.com/the-chief-minister-will-be-in-jaora-on-december-28 https://acntimes.com/the-chief-minister-will-be-in-jaora-on-december-28 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आठ बार के सांसद रहे डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अनेक गणमान्यजन 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को जावरा आ रहे हैं। वे यहां डॉ. पांडेय के जीवन पर आधारित पुस्तक युग पुरुष बाबूजी का विमोचन करेंगे और भावांतर के 500 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण भी करेंगे। 150 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा।

    जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दोपहर 12 बजे ग्राम बाराखेड़ा में बनाए गए हेलीपेड पर हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां से वे सीधे ग्राम सुजापुर पहुचेंगे। डॉ. यादव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सांसद सुधीर गुप्ता, बंशीलाल गुर्जर, अनिल फिरोजिया सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

    विस अध्यक्ष के आने का यह रहेगा शेड्यूल

    म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर 28 दिसंबर को रतलाम एवं जावरा के भ्रमण पर रहेंगे। वे सुबह 9.35 बजे राजकीय विमान से भोपाल से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.30 बजे विमान जावरा के बाराखेड़ा हेलीपेड पहुंचेगा। दोपहर 12.40 बजे जावरा में स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अन्य स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 5 बजे रतलाम स्थित हेलीपेड से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

    पुस्तक विमोचन और भावांतर की किश्त का होगा अंतरण

    मुख्यमंत्री द्वारा कॉलेज ग्राउण्ड जावरा में आयोजित कार्यक्रम में भावान्तर योजना की तीसरी किश्त का अंतरण करेंगे। इस दौरान पगडंडी मीडिया एंड पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पूर्व सांसद डॉ. पांडेय के जीवन वृत पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष बाबूजी’ का विमोचन भी होगा। इस पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला, मुकेश पुरी गोस्वामी और अदिति मिश्रा हैं। आयोजन में 150 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।

    1962 में तत्कालीन मुख्यमंत्री को किया था पराजित

    उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय ने 1962 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. कैलाशनाथ काटजू को पराजित कर देश मे हलचल मचा दी थी। पदस्थ मुख्यमंत्री के पराजित होने की यह घटना देश में पहली थी। डॉ. पांडेय जावरा - मंदसौर - नीमच से आठ बार सांसद रहे। आप रक्षा मंत्रालय,विदेश सहित एक दर्जन महत्वपूर्ण समितियों के सभापति रहे।आप पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नजदीकी रहे। उनको सम्मान देने के लिए राज्य शासन ने रतलाम मेडिकल कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखा गया।

    यह रहेगी यातायात और पार्किंग की व्यवस्था

    28 दिसंबर को मुख्यमंत्री के जावरा आगमन के चलते आमजन की सुविधा के दृष्टिगत यातायात एवं पार्किंग का प्लान जारी किया गया है। यातायात पुलिस ने आजमन से इस व्यवस्था का पालन करने की अपील की है ताकि परेशानी नहीं उठाना पड़े।

    • मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटे पूर्व बरगढ़ फंटा व जोयो चौपाटी पर यातायात परिवर्तित रहेगा।
    • मंदसौर की ओर जाने वाले समस्त वाहन बड़ौदा 8 लेन से चढ़ते हुए भूतेड़ा 8 लेन पर होते हुए जोयो तिराहे से होकर मंदसौर-नीमच तरफ जाएंगे।
    • रतलाम-इंदौर की ओर जाने वाले समस्त वाहन भूतेड़ा 8 लेन चढ़कर बड़ौदा 8 लेन नामली पर उतरकर रतलाम-इंदौर की ओर जा सकेंगे। 
    • सैलाना व बाजना से आने वाले वाहन जावरा चौपाटी से रतलामी नाका होते हुए मॉडल स्कूल पहुंचेंगे।
    • आलोट से आने वाले वाहन आंटिया चौराहा होते हुए मॉडल स्कूल पहुंचेंगे। सैलाना, आलोट, बाजना से आने वाले वाहन मॉडल स्कूल में पार्क किए जाएंगे।
    • पिपलौदा से आने वाले वाहन जावरा चौपाटी से रतलामी नाका होते हुए पाटीदार छात्रावास के पीछे पहुंचेंगे।
    • रतलाम व पिपलौदा से आने वाले वाहन की पार्किंग पाटीदार छात्रावास के पीछे रहेगी।
    • जावरा से आने वाले वाहन प्रीमियर ऑयल मिल पार्किंग व बस स्टैंड जावरा की पार्किंग में लगेंगे।
    ]]>
    Sat, 27 Dec 2025 22:25:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में धारा 163 लागू ! जिले में चाइनीज मांझे एवं नायलोन डोर पर लगा प्रतिबंध,  रतलाम शहर में दो माह तक बिना अनुमति रैली, जुलूस और प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे https://acntimes.com/section-163-has-been-imposed-in-ratlam-5302 https://acntimes.com/section-163-has-been-imposed-in-ratlam-5302 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रशासन द्वारा लोक शांति कायम रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू करने का ऐलान किया है। मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी के मद्देनजर जिले में चाइनीज मांझे और नायलोन डोर पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। इसी तरह अगामी दो माह के लिए रतलाम शहर में बिना अनुमति रैली, जुलूस और प्रदर्शन आदि पर भी निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

    मकर संक्रांति के पर्व को देखते हुए जिले में लोक प्रशांति कायम रखने, कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने, किसी अप्रिय स्थिति तथा जन धन की हानि की रोकथाम के लिए अपर जिला दण्डाधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने धारा 163 के तहत पूरे जिले में चाइना डोर (मांझा) और नायलॉन डोर के क्रय-विक्रय, उपयोग और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के प्रावधानों के तहत अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी 2 माह तक प्रभावशील रहेगा।

    रतलाम शहर में यह रहेगा प्रतिबंधित

    रतलाम शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुगम बनाने के लिए एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया। यह आदेश आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा। इसके अनुसार जिला न्यायालय, कलेक्टोरेट, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य सरकारी कार्यालयों के आसपास भीड़ जमा करने या धरना देने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग निषिद्ध होगा। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रैली, जुलूस या धरना प्रदर्शन करने से 24 घंटे पूर्व वैधानिक अनुमति लेना अनिवार्य होगा। धरना, आंदोलन इत्यादि हेतु टेंट-पंडाल आदि का निर्माण सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किए बगैर नहीं किया जाएगा।

    अस्त्र-शस्त्र पर भी रहेगा प्रतिबंध

    शहर में सार्वजनिक सड़क, मार्ग, रोड, हाईवे पर भीड़ एकत्रित कर यातायात बाधित करना प्रतिबंधित रहेगा। बिना अनुमति के डीजे और लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शहर की सीमा में किसी भी प्रकार के आग्नेय शस्त्र (पिस्तौल, बंदूक) या घातक हथियार (बल्लम, खंजर, तलवार आदि) लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा। यह नियम सुरक्षा बलों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई होगी।

    ]]>
    Sat, 27 Dec 2025 00:27:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
    CM मोहन यादव 28 को रतलाम में ! पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा का लोकार्पण और ‘युग पुरुष बाबूजी’ पुस्तक का विमोचन करेंगे, भावांतर का अंतरण भी https://acntimes.com/chief-minister-dr-mohan-yadav-will-be-visiting-Ratlam-district-on-december-28 https://acntimes.com/chief-minister-dr-mohan-yadav-will-be-visiting-Ratlam-district-on-december-28 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 दिसंबर (रविवार) 2025 को रतलाम जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां सुजापुर में ‘मालवा के गांधी’ डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा का अनावरण तथा उनके जीवन पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष बाबूजी’ का विमोचन करेंगे। वे जावरा में भावांतर की राशि का किसानों को अंतरण करेंगे। रतलाम में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में भी शामिल होंगे। सीएम के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार सहित अन्य ने हेलीपैड और आयोजन स्थल का जायजा लिया।

    जानकारी के अनुसार सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को रतलाम आ रहे हैं। वे भोपाल से उड़ान भर कर जावरा विकासखंड के बाराखेड़ा में बनाए गए हेलिपैड पर उतरेंगे। यहां से वे सुजापुर जाएंगे जहां पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसी दौरान यहां विकसित किए गए उद्यान का उद्घाटन भी होगा। इसके बाद वे जावरा के शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय पहुंचेंगे। यहां आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के हजारों किसानों के खातों में भावांतर की राशि का अंतरण करेंगे।

    पूर्व सांसद पर आधारित पुस्तक का होगा विमोचन

    मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय के जीवन और संघर्ष पर आधारित पुस्तक 'युग पुरुष बाबूजी' का विमोचन भी करेंगे। पगडंडी मीडिया एंड पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक पूर्व सांसद डॉ. पांडेय के आकाश जैसे ऊंचे और समुद्र जैसे गहरे बहुआयामी व्यक्तित्व के तमाम अनछुए पहलुओं पर भी प्रकाश डालेगी।

    वाहनों का रहेगा विशेष प्रबंध

    कलेक्टर मिशा सिंह ने शुक्रवार को आयोजन स्थल और हैलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी जनपद सीईओ को शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को जावरा में आयोजित समारोह में लाने के लिए वाहनों एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक जनपद के लिए बसों / वाहनों पर अलग-अलग रंग के स्टीकर लगाने ताकि वाहनों की पहचान आसानी से हो सके। प्रत्येक बस में आशा एवं एएनएम आवश्यक उपयोगी दवाइयों के साथ मौजूद रहने के लिए भी कहा है।

    हर ब्लॉक केक लिए अलग कलर कोड

    व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के लिए भी प्रत्येक ब्लॉक का अलग-अलग कलर कोड निर्धारित किया गया है। पार्किंग स्थल पर जनपद वार कलर कोडिंग के साथ फ्लैग लगाकर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाएगी। शासन की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसपी अमित सिंह, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    ]]>
    Fri, 26 Dec 2025 23:35:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    गुस्सा ऐसा भी ? सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला तो युवक ने पंचायत कार्यालय में लगा दी आग, कम्प्यूटर, टेबल और फाइलें जलीं https://acntimes.com/madhya-pradesh-ratlam-mangrol-fire-set-at-the-panchayat-office https://acntimes.com/madhya-pradesh-ratlam-mangrol-fire-set-at-the-panchayat-office एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के रतलाम जिले के मांगरोल गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रशासन से नाराज एक युवक ने पंचायत कार्यलय में ही आग लगा दी। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से उठा गए इस कदम से पंचायत कार्यालय के कम्प्यूटर, टेबलें और फाइलें जल गई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

    जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर (शुक्रवार), 2025 को सुबह करीब पौने ग्यारह बजे गोपाल पिता राधेश्याम डामर (40) निवासी ग्राम मांगरोल पंचायत कार्यालय पहुंचा। वह अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस भी लाया था। उसके इरादे नेक नहीं होने से वहां मौजूद लोगों ने उसे कार्यालय से बाहर निकाला और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बावजूद भी युवक नहीं माना और पंचायत कार्यलय का दरवाजा खोल कर अंदर घुस गया और टेबलों पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। पलक झपकते ही आग ने कम्प्यूटर, टेबल और फाइलों सहित अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगाने के बाद युवक ने वहां से जाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर सालाखेड़ी चौकी प्रभारी जगदीश यादव, सरपंच गायत्री चौधरी सहित अन्य पंचायत कार्यालय पहुंचे तो ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

    पंचायत सचिव ने दर्ज कराया केस

    ग्राम पंचायत के सहायक सचिव ने पुलिस चौकी पर आरोपी गोपाल डामर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 333, 221, 296, 326 (छ), 351 (3) व लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने युवक से आग लगाने का कारम पूछा तो उसने बताया कि उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा। उसके नाबालिग बेटे को पेट पालने के लिए मजदूरी करना पड़ रही है।

    हमारे हाथ में कुछ नहीं- सरपंच चौधरी

    घटना को लेकर मांगरोल की सरपंच गायत्री चौधरी से मीडिया को बताया कि पंचायत में सभी के काम हो रहे हैं। जो भी योजनाएं आती हैं, उनका क्रियान्वयन होता है। चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक गोपाल को अपने बेटे का मृत्यु प्रमाण-पत्र चाहिए, जबकि उसका बेटा जीवित है। उसे किसान योजना का भुगतान चाहिए लेकिन यह पंचायत के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उसे आवास चाहिए वह भी हम अपने स्तर पर नहीं दे सकते। हमारे हाथ में कुछ भी नहीं है।

    ]]>
    Fri, 26 Dec 2025 22:24:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
    फैसला ! युवती का अपरहरण और बलात्कार करने वाले को 10 साल का सश्रम कारावास, अर्थदंड भी किया https://acntimes.com/ratlam-rapist-sentenced-to-10-years-in-prison https://acntimes.com/ratlam-rapist-sentenced-to-10-years-in-prison एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत गठित न्यायालय के न्यायाधीश राकेश कुमार शर्मा ने अपहरण और बलात्कार के दोषी युवक को 10 वर्ष के सश्रम कारवास की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने एक युवती बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। न्यायालय ने अलग-अलग धाराओं में 500 रुपए और 1000 रुपए का अर्थदंड भी किया है।

    प्रभारी उपनिदेशक / सहायक निदेशक अभियोजन अधिकारी आशा शाक्यवार ने बताया कि दिनांक 10.06.2023 को एक पीड़िता के पिता ने बाजना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि दिनांक 10.06.2023 को मैं अपने खेत गया था। पत्नी व बेटी घर पर ही थीं। जब मैं खेत से लौटा तो घर में बेटी नहीं दिखी। पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वो अभी यहीं थी। इसके बाद मैंने व पत्नी ने बेटी की तलाश आसपास व परिवार-रिश्तेदारी में की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मेरी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्रमांक 218/2023, धारा 363 भादंवि दर्ज कर विवेचना शुरू की।

    विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया केस

    पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर धारा 164 दंप्रसं में कथन करवाए। पीड़िता के माता-पिता के कथम भी धारा 161 दंप्रसं में करवाए गए। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पीड़िता और साक्षियों के बयानों के आधार पर आरोपी राजू पिता वहरिंग निनामा (31) निवासी जाम्बूवानिया, थाना बाजना, जिला रतलाम (म.प्र.) के विरुद्ध धारा 366क, 376(2) (एन), भादंवि एवं धारा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके आधार पर दिनांक 20.04.2024 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अनुसंधान के उपरांत अभियोग-पत्र तैयार कर विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट रतलाम के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

    पाक्सो की श्रेणी में सिद्ध नहीं हुआ अपराध

    न्यायालय द्वारा विचारण के दौरान प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर पीड़िता को 18 वर्ष से कम उम्र (बालक) की श्रेणी में नहीं होने से प्रकरण को पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत नहीं माना। हालांकि, घटना और साक्ष्य के आधार पर राजू को पीड़िता के अपहरण और बलात्कार का दोषी अवश्य माना। तथ्यों के आधार पर ही न्यायालय ने अभियुक्त राजू निनामा के विरुद्ध फैसला सुनाई। अभियुक्ति को भादंसं की धारा 366 में 03 वर्ष का सश्रम कारवास एवं 500 रुपए अर्थदण्ड एंव भादंसं. की धारा 376 (2) (एन) 10 वर्ष का सश्रम कारवास एवं 1000 रुपए अर्थदण्ड से दण्डित कर जेल भेजने का आदेश दिया। शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक गौतम परमार ने की।

    ]]>
    Thu, 25 Dec 2025 19:40:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ताकि उपभोक्ता हों जागरूक ! रॉयल कॉलेज में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर कार्यशाला आयोजित, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सिखाए सजग उपभोक्ता बनने के 'प्रभावी मंत्र' https://acntimes.com/ratlam-a-workshop-was-organized-at-royal-college-on-national-consumer-day https://acntimes.com/ratlam-a-workshop-was-organized-at-royal-college-on-national-consumer-day एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ​कलेक्टर कार्यालय (खाद्य) जिला रतलाम के मार्गदर्शन में रॉयल कॉलेज के सालाखेड़ी रतलाम के कैंपस में 'राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस' पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें प्रशासनिक-अधिकारियों और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को उपभोक्ता अधिकारों की सूक्ष्म बारीकियां समझाई।

    ​मुख्य अतिथि ​जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "जागो ग्राहक जागो" केवल एक नारा नहीं बल्कि आपकी शक्ति है। आपने दोषपूर्ण वस्तुओं और भ्रामक विज्ञापनों के विरुद्ध जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। साथ ही 'वन नेशन वन राशन कार्ड' योजना के लाभों से अवगत कराया।

    तराजू और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से करें तौल- भारत भूषण

    विशेष अतिथि नापतौल विभाग के सहायक नियंत्रक भारत भूषण ने माप और तौल में हो रही धोखाधड़ी से सावधानी रहने की सलाह दी। उन्होंने तराजू और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से सही व गलत वजन तौलने की पहचान बताई। मशीनों के प्रमाणीकरण एवं सील की जानकारी भी प्रदान की।

    घर पर करें शुद्धता की जांच, FSSAI लाइसेंस चैक करें- शैलेष गुप्ता

    विशेष अतिथि ​खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेष गुप्ता ने बताया कि "शुद्ध के लिए युद्ध" अभियान के तहत एक जागरूक उपभोक्ता ही मिलावटखोरी को रोक सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को घरेलू स्तर पर छोटे-छोटे प्रयोगों के जरिए खाद्य शुद्धता की जांच करना सिखाया और अनिवार्य रूप से FSSAI लाइसेंस चैक करने पर जोर दिया।

    बंद हो सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग- नरेश सकलेचा

    विशेष अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला पर्यावरण प्रमुख नरेश सकलेचा ने पर्यावरण संरक्षण को उपभोक्ता जागरूकता से जोड़ते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरा किस तरह कैंसर जैसी बीमारियों का कारक बन रहा है। सकलेचा ने विद्यार्थियों को 'प्लास्टिक मुक्त परिसर' बनाने का संकल्प दिलाया।

    विद्यार्थी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं- अनुराग लोखंडे

    विशेष अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने कहा कि उपभोक्ता समाज की धुरी है। उन्होंने ग्राहक पंचायत के माध्यम से किए जा रहे कानूनी संघर्षों के उदाहरण दिए और विद्यार्थियों से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

    सुरक्षा और मिलावट पकड़ने का डेमो दिया

    कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जहां खाद्य सुरक्षा विभाग, नाप-तौल विभाग और एचपी गैस (HP Gas) द्वारा स्टॉल्स लगाए गए। यहां विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक कांटों की सत्यता, गैस सिलेंडर की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों में मिलावट पकड़ने का लाइव डेमो दिया गया। संचालन और आभार डॉ. प्रवीण मंत्री ने किया।

    ये उपस्थित रहे

    आयोजन में श्याम लालवानी, अमित अग्रवाल, कमलेश मोदी, रूमी कॉन्ट्रैक्टर, सत्येंद्र जोशी, राजेश व्यास, डॉ. प्रदीप जैन, रॉयल कॉलेज से डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. दीपिका कुमावत, प्रो. मृदुला उपाध्याय, डॉ. संदीप सिद्ध, प्रो. शैलेन्द्र सिंह पंवार, डॉ. संतोष पाटीदार, डॉ. धर्मेंद्र मकवाना, प्रो. गजराज सिंह, प्रो. निर्मल जादौन, प्रो. यक्षेंद्र, प्रो. नैन्सी धीमन, प्रो. अलका उपाध्याय, प्रो. अंकिता पाटीदार, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. कहकशां चिश्ती, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. मीनाक्षी गोयल एवं प्रो. प्रांजल गौतमी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

    ]]>
    Wed, 24 Dec 2025 22:01:54 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये कैसी समाज सेवा ? रोटरी क्लब रतलाम प्राइम को नगर निगम ने भेजा नोटिस, बगीचा गोद लेने के ढाई साल बाद भी नहीं किया कोई काम https://acntimes.com/the-rotary-club-ratlam-prime-has-been-sent-a-notice-by-the-municipal-corporation https://acntimes.com/the-rotary-club-ratlam-prime-has-been-sent-a-notice-by-the-municipal-corporation एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाजसेवा के लिए अग्रणी मानी जाने वाली संस्था रोटरी क्लब की रतलाम प्राइम को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस संस्था द्वारा गोद लेने के ढाई साल बाद भी बगीचे का सौंदर्यीकरण नहीं किए जाने पर जारी किया है। इसमें आगाह किया गया है कि यदि संस्था यह कार्य नहीं करती है तो बगीचा किसी अन्य संस्था को दे दिया जाएगा।

    नगर निगम के उद्यान विभाग के अधिकारी द्वारा रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के अध्यक्ष दीपक फंसाली को स्मरण-पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि संस्था द्वारा नगर निगम को वार्ड क्रमांक-1 के गांधीनगर क्षेत्र स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर बगीचे के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव दिया गया था। इसके चलते मेयर इन काउंसिल की स्वीकृति के उपरांत गत 11 मई 2023 को उक्त बगीचा सौंदर्यीकरण और रख-रखाव के लिए 5 वर्ष हेतु क्लब को सौंपा गया था। संस्था द्वारा इसका दो चरण में सौंदर्यीकरण, संचालन और संधारण किया जाना था जिसे लेकर नगर निगम और संस्था के बीच अनुबंध भी हुआ था।

    सात दिन का दिया अल्टीमेटम

    स्मरण पत्र में बताया गया है कि संस्था द्वारा अब तक उक्त बगीचे में किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया है। इससे स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधि में रोष व्याप्त है। बगीचे का रख-रखाव और संचालन आदि नहीं करने से नगर निगम की छवि भी धूमिल हो रही है। निगम द्वारा पत्र में कहा गया है कि यदि संस्था को सौंपे गए बगीचे का रखरखाव एवं संधारण सात दिन के अंदर नहीं किया गया तो उक्त अनुबंध निरस्त कर बगीचा अन्य संस्था को देने की कार्रवाई की जाएगी।

    कॉल करते हैं पर सुनते नहीं- पार्षद भावना पेमाल

    मामले में वार्ड क्रमांक-1 की पार्षद भावना पेमाल ने बताया कि बगीचे के मेंटेनेंस को लेकर क्लब के अध्यक्ष को नगर निगम से पहले भी नोटिस जारी हो चुका है। उन्हें कॉल भी करते हैं लेकिन कोई सुनता ही नहीं। पार्षद पेमाल के अनुसार बगीचे में चार शिलालेख लगाए जा चुके हैं लेकिन काम कुछ नहीं किया। दो-तीन माह पूर्व कुछ पुराने झूले रिपेयर और पेंट कर बगीचे में रख दिए गए थे। जिम की कुछ पुरानी मशीनें भी रखी गई थीं। इसलिए अनुबंध निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए निगम प्रशासन से कहा गया है।

    ]]>
    Tue, 23 Dec 2025 19:35:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में राजस्व चोरी ? इस स्कूल संचालक के ऊंचे रसूख के आगे प्रशासन नतमस्तक ! इसलिए वर्षों से कृषि भूमि का हो रहा व्यावसायिक उपयोग https://acntimes.com/private-school-owner-in-ratlam-involved-in-tax-evasion https://acntimes.com/private-school-owner-in-ratlam-involved-in-tax-evasion एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सांई श्री इंटरनेशनल एकेडमी प्रबंधन द्वारा नियमों और कानून को ताक पर रखने का एक और मामला सामने आया है। यह स्कूल विगत 15 साल से कृषि भूमि पर संचालित है जिसका अब तक व्यावसायिक अथवा स्कूल उपयोग के लिए डायवर्सन नहीं कराया गया है। इस स्कूल के संचालक के ऊंचे रसूख के प्रशासन इस हद तक नतमस्तक है कि वह वर्षों से राजस्व की हानि उठा रहा है।

    एसीएन टाइम्स के पास उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार सांई श्री इंटरनेशनल स्कूल का संचालन जिस भूमि पर हो रहा है वह रतलाम के बरबड़ ग्राम में स्थित होकर चार हिस्सों में बंटी है। इनके सर्वे क्रमांक 123, 125, 126 एवं 97/2 है। इन भूखंडों का रकबा कमशः 0.1600 हेक्टेयर (17,222.26 वर्ग फीट), हेक्टेयर 0.7900 (85,034.93 वर्ग फीट), 0.0200 हेक्टेयर (2,152.78 वर्ग फीट) और 0.5300 हेक्टेयर (57,048.75 वर्ग फीट) सहित कुल रकबा 1.5000 हेक्टेयर (लगभग 1,61,458.656 वर्ग फीट) है। ये सभी भूमियां राकेश पिता दिनकर देसाई निवासी टीआईटी रोड रतलाम के नाम पर दर्ज हैं।

    राजस्व बचाने के लिए दो भूखंडों का कराया डायवर्सन !

    रिकॉर्ड के अनुसार सांई श्री इंटरनेशनल एकेडमी के संचालकों राजस्व बचाने की नीयत से अपने चार भूखंडों में से सिर्फ दो का ही व्यवसायिक (स्कूल) उपयोग के लिए डायवर्सन कराया। इनमें सर्वे क्रमांक 97/2 (0.530 हेक्टेयर) का डायवर्सन 23 जुलाई 2015 को हुआ था जबकि सर्वे क्रमांक 123 (0.160 हेक्टेयर) का और इसके 7 साल बाद 15 मार्च 2022 को कराया गया। यानी अब तक कुल 0.690 हेक्टेयर (लगभग 74,270.98 वर्गभीट) का ही डायवर्सन हुआ है और राजस्व का भुगतान किया गया है। शेष दो भूखंड सर्वे क्रमांक 125 की 0.7900 हेक्टेयर (85,034.93 वर्ग फीट) तथा 126 की 0.0200 हेक्टेयर (2,152.78 वर्ग फीट) सहित कुल 0.8100 हेक्टेयर (87,187.67 वर्ग फीट) जमीन आज भी कृषि भूमि के रूप में दर्ज है और इसका व्यवसायिक (स्कूल की समस्त गतिविधियों) उपयोग हो रहा है।

    ब्याज और जुर्माने का है प्रावधान

    जानकारों के अनुसार डायवर्सन शुल्क भूमि के बाजार मूल्य और उपयोग के प्रकार पर निर्भर करता है। इसकी गणना भू-राजस्व और प्रीमियम के आधार पर की जाती है। अब भू-राजस्व संहिता के तहत भूमिस्वामी स्वयं mpbhulekh.gov.in पोर्टल के माध्यम से गणना कर भुगतान कर सकते हैं। समय पर भुगतान न करने पर ब्याज और बिना डायवर्सन के भूमि उपयोग करने पर जुर्माना भी अदा करना पड़ता है। बिना डायवर्जन के भूमि का उपयोग करने पर एसडीएम द्वारा भूमि उपयोग परिवर्तन के आधार पर गणना कर 50% तक जुर्माना लगा सकते हैं। वहीं समय पर भुगतान न करने पर पहले 12 महीनों के लिए 12% प्रति वर्ष और उसके बाद 15% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज देने का भी प्रावधान है।

    नोटिस के जवाब देने में भी रुचि नहीं रही

    स्कूल संचालक को अपने रसूख पर इतना अहम् है कि उनके द्वारा उक्त भूमियों के डायवर्सन के लिए नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा समय-समय पर जारी नोटिस के जवाब तक देने जरूरी नहीं समझे गए। इसकी बानगी यहां दिए गए पत्रों में देखे जा सकती है। इसके अनुसार पूर्व में सर्वे कमांक 125, 126, 97/2 रकबा कमशः 0.790 हे., 0.020 हे. तथा 0.530 हे. सहित कुल रकबा 1.340 हे. भूमि पर स्कूल भवन (शैक्षणिक) प्रयोजन हेतु डायवर्सन के लिए अनुमति चाही गई थी।

    इसके चलते नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा आवेदक दिनकर पिता छोटूभाई देसाई, निवासी टी.आई.टी. रोड, रतलाम (म.प्र.) को कई बार (पत्र कमांक 605 दिनांक 14.06.2010, पत्र कमांक दिनांक 824 दिनांक 13.08.2010 एवं पत्र कमांक 979 दिनांक 24.09.2010 एवं पत्र क्रमांक 997 दिनांक 29.09.2010) पत्र जारी किए गए। इसमें बताया गया था कि जिन भूखंडों के भूमि उपयोग में परिवर्तन का निवेदन किया गया है उसके बीच में एक सरकारी नाला बहता है और संबंधित स्थल के लिए कोई वैधानिक मार्ग भी उपलब्ध नहीं है। बीच में नाला होने से डायवर्सन के लिए नजूल विभाग की आनापत्ति भी चाही गई थी। जमीन का सीमांकन करवाने के लिए भी कहा गया था।

    सशर्त जारी हुई थी स्कूल निर्माण की अनुमति

    जानकारी के अनुसार स्कूल संचालक को 08.10.2010 को स्कूल निर्माण के लिए नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा 18 शर्तों पर अनुमति जारी की गई थी। इसमें स्पष्ट रूप से कंट्रोल एरिया और एमओएस छोड़ने के लिए निर्देशित किया गया था। इसके अलावा भी अनेक शर्तें रखी गई थीं। इनमें से किसी भी शर्त का पालन नहीं करने और जानकारी झूठी पाए जाने पर अनुमति निरस्त किए जाने की बात भी अनुमति पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेखित थी। हालांकि, उपरोक्त शर्तों में से कई शर्तों का पालन नहीं होने और नाले को पाट कर उस पर कब्जा करने के मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई प्रशासन नहीं कर सका है। बता दें कि, नाले पर अतिक्रमण के लिए ही स्कूल संचालक राकेश देसाई पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी हो चुका है।

    ]]>
    Tue, 23 Dec 2025 14:13:02 +0530 Niraj Kumar Shukla
    श्री शक्ति ऑटोमोबाइल के विरुद्ध जिला उपभोक्ता आयोग का फैसला, ग्राहक को 6688 रुपए देने का आदेश, RTO के नाम पर वसूले थे ज्यादा रुपए, बिल कम राशि का दिया https://acntimes.com/the-district-consumer-commission-ruled-against-shri-shakti-automobiles https://acntimes.com/the-district-consumer-commission-ruled-against-shri-shakti-automobiles एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की रतलाम जिला पीठ ने उल्लेखनीय फैसला दिया है। आयोग ने टीवीएस कंपनी के डीलर श्री शक्ति ऑटोमोबाइल के विरुद्ध फैसला सुनाते हुए एक ग्राहक को 6688 रुपए अदा करने का आदेश दिया है। आरोप है कि डीलर द्वारा ग्राहक से निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि वसूली गई थी।

    जानकारी के अनुसार एडवोकेट रोहित शर्मा ने टीवीएस के रतलाम शहर के प्राधिकृत डीलर श्री शक्ति ऑटोमोबाइल शोरूम से JUPITER ZX दो-पहिया वाहन दिनांक 15/10/2023 को क्रय किया था। इसके लिए शर्मा ने श्री शक्ति ऑटो मोबाइल को 60 हजार 758 अपने बैंक खाते से एवं 1000  हजार रुपए नकद सहित कुल 61 हजार 758 रुपए अदा किए थे। इसकी रसीद भी प्राप्त की थी। इसके अतिरिक्त शर्मा ने डीलर के शो-रूम पर ही टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड से 50 हजार रुपए का ऋण भी लिया था।

    2688 रुपए कम के बिल दिए

    इस तरह एडवोकेट शर्मा ने डीलर को कुल 1 लाख 11 हजार 758 रुपए का भुगतान उक्त वाहन खरीदने के लिए अदा किए परंतु डीलर द्वारा उन्हें सिर्फ 01 लाख 09 हजार 90 रुपए के बिल ही प्रदान किए गए। इससे रोहित शर्मा ने शो-रूम से अंतर की राशि 2688 रुपए के बिल मांगे लेकिन डीलर द्वारा दो वर्ष तक ना तो बिल दिए गए और न ही संतोषप्रद जवाब ही दिया। यहां तक कि श्री शक्ति ऑटो मोबाइल द्वारा इस संबंध में जानकारी देने से ही स्पष्ट इंकार कर दिया गया। इससे आहत होकर रोहित शर्मा ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग जिला पीठ रतलाम के समक्ष एक परिवाद प्रस्तुत किया। आयोग को संपूर्ण परिस्थिति से अवगत करवाया।

    आयोग ने माना अनुचित व्यापार प्रथा और सेवा में कमी

    अभिभाषक के तर्क से आयोग ने संतुष्ट होकर श्री शक्ति ऑटोमोबाइल का कृत्य अनुचित व्यापार प्रथा के साथ ही सेवा में कमी भी माना। आयोग ने आदेश पारित करते हुए निर्देश दिया कि वे रोहित शर्मा से अधिक वसूल की गई राशि लौटाए। साथ ही परिवाद प्रस्तुति दिनांक से 6 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज का भी भुगतान करे। अतना ही नहीं 4 हजार रुपए मानसिक संताप एवं परिवाद व्यय के भी चुकाने होंगे।

    ]]>
    Mon, 22 Dec 2025 22:35:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यह कैसी बेरुखी ? मिट्टी में रह के मिट्टी से कतराने लगे हैं, माँ को ही माँ बुलाने में घबराने लगे हैं& प्रिया उपाध्याय https://acntimes.com/ratlam-tax-consultants-council-58th-foundation-day-poetry-symposium https://acntimes.com/ratlam-tax-consultants-council-58th-foundation-day-poetry-symposium कर सलाहकार परिषद के 58वें स्थापना दिवस पर हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सलाहकार परिषद ने अपना 58वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया। इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका परिषद के सदस्यों ने सपरिवार आनंद लिया।

    प्रारम्भ में अध्यक्ष सी. बी. रावत एवं सचिव राकेश भटेवरा ने सभी कवियों, आमंत्रित अतिथि, जीएसटी अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुए सम्मेलन का आगाज संचालन करते हुए परिषद के वरिष्ठ सदस्य दिलीप पाटनी ने किया। कवियों का स्वागत उपाध्यक्ष अशोक भंडारी, सह सचिव मनीष गुगलिया, कोषाध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने पुष्प माला से किया। स्मृति चिह्न पुष्पराज छजलानी, एस. एल. चपलोत, किशोर पाठक, टी. एच. खामोशी, किशोर मंडोवरा, विशाल जोशी, संजय कोचर ने प्रदान किए। आभार प्रदर्शन मोहित श्रीमाल ने किया।

    इन कवियों ने दी प्रस्तुति

    कवि सम्मेलन में कवि चंचल चौहान (रतलाम), पंकज धुप्पल (बरमंडल, जिला धार), धनंजय तबकड़े (रतलाम), प्रिया उपाध्याय, ब्रजराज ब्रज ने कविता पाठ किया। चंचल चौहान ने अपने व्यंग से सभी को हंसाया। पेटलावद से पधारे पद्म मेहता ने गीत प्रस्तुत किए।

    इन रचनाओं ने बटोरी दाद

    चंचल चौहान

    समय सबका बराबर है ये आठो याम अपने हैं

    ये धरती है सभी की ओर चारों धाम अपने हैं

    पढ़ो गीता या रामायण तो इतना जानोगे

    अवध के राम सबके हैं, ब्रज के श्याम सबके हैं

    ---*---

    प्रिया उपाध्याय

    मिट्टी में रह के मिट्टी से कतराने लगे हैं।

    माँ को ही माँ बुलाने में घबराने लगे हैं।

    अंग्रेजी ने इतना गुलाम कर लिया हमें,

    हिन्दी ही बोलने में शर्माने लगे हैं।

    ---*---

    पंकज धुप्पल

    डूब रही है अगर मझधार में तो दूर किनारे अपनी कश्ती कर लें

    जिंदगी चार दिन की है यार आओ थोड़ी मस्ती कर लें...

    ---*---

    ब्रजराज ब्रज

    हमारी भारत माता पर जब भी कोई संकट गहराया है,

    देश के वीर रण बांकुरों ने मेरा रंग दे बसंती चोला गाया है, 

    उन्हें युद्ध भूमि में सिर्फ बलि वेदी पर जाने की राह याद रही है,

    उन्हें याद रही है तो केवल मिट्टी का कर्ज चुकाने की चाह याद रही है

    ---*---

    धनंजय तबकड़े

    हर शख्स का दिल अब शीशे का हो गया है।

    लोगों से रिश्ता निभाना मुश्किल हो गया है।

    जरा जरा सी बात पर अब बुरा मान जाते हैं।

    कई लोगों से मिले अब तो जमाना हो गया है।

    ]]>
    Mon, 22 Dec 2025 18:53:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रॉयल कॉलेज में 'विश्व ध्यान दिवस' पर सहज योग शिविर का आयोजित; विद्यार्थियों ने सीखी मानसिक शांति की कला https://acntimes.com/a-sahaja-yoga-camp-was-organized-at-royal-college-in-ratlam https://acntimes.com/a-sahaja-yoga-camp-was-organized-at-royal-college-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ​संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज रतलाम में सहज योग एवं ध्यान शिविर आयोजित किया गया। सहज योग केंद्र के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की। यह शिविर विद्यार्थियों के जीवन में बढ़ते तनाव को देखते हुए एकाग्रता और आत्म-जागरूकता विकसित करने की दिशा में प्रभावी कदम सिद्ध हुआ।

    विश्व ध्यान दिवस प्रतिवर्ष 21 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका मूल उद्देश्य वैश्विक स्तर पर मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देना है। रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज में आयोजित शिविर में मुख्य वक्ता महेंद्र व्यास रहे। उन्होंने सहज योग के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पक्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। व्यास ने बताया कि यह पद्धति जटिल न होकर अत्यंत सरल है, जो व्यक्ति को सहजता से आत्मसाक्षात्कार की ओर अग्रसर करती है। उनके अनुसार, वर्तमान समय में नियमित ध्यान ही वह एकमात्र मार्ग है जिसके माध्यम से युवा पीढ़ी नकारात्मक विचारों और मानसिक दबाव से मुक्ति पा सकती है।

    ध्यान की मुद्राओं व श्वास प्रक्रिया का अभ्यास किया

    चंद्रकांत विभूते ने व्यावहारिक सत्र का संचालन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ध्यान की विभिन्न मुद्राओं और श्वास प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवन की आपाधापी में एकाग्रता बनाए रखने के लिए ध्यान का अभ्यास अनिवार्य है। राजेंद्र पंवार ने भी विचार साझा किए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सहज योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक सशक्तिकरण का माध्यम है। यह व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है जिससे सर्वांगीण विकास संभव होता है। विपुल तिवारी, कुसुम त्रिवेदी एवं ज्योति गुप्ता ने आयोजन को छात्र हित में अत्यंत लाभकारी और प्रेरणास्पद बताया।

    ये उपस्थित रहे

    सत्र के अंतिम चरण में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक ध्यान का अनुभव प्राप्त किया, जिससे पूरे परिसर में शांति और सकारात्मकता का वातावरण निर्मित हुआ। ​आयोजन की गरिमा को बढ़ाते हुए महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. शोभा पटेल, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. कविता गर्ग, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. नैनसी धीमन, प्रो. पूजा पाटीदार, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. कृष्णाकांत प्रजापत, प्रो. आंचल नागल, प्रो. प्रियंका दवे, प्रो. प्रांजल गौतमी, प्रो. शैलेंद्र सिंह पंवार, प्रो. आरती वर्मा, प्रो. दीपशिखा राठौर, प्रो. शाहिस्ता शेख एवं प्रो. बनकट अकोदिया उपस्थित रहे।

    ]]>
    Fri, 19 Dec 2025 16:29:52 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आजीवन कारावास ! मना करने पर भी पत्नी चली जाती थी मजदूरी करने, इसलिए पति ने कुल्हाड़ी से कर दी थी हत्या https://acntimes.com/ratlam-murderer-husband-sentenced-to-life-imprisonment https://acntimes.com/ratlam-murderer-husband-sentenced-to-life-imprisonment एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बार-बार मना करने पर भी पत्नी ने मजदूरी करने जाना बंद नहीं किया तो नाराज पति ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी थी। करीब 14 महीने पूर्व हुई इस घटना में तृतीय सत्र न्यायाधीश बरखा दिनकर ने दोषी पति आजीवन कारावास की सजा चुनाई है। प्रकरण में पुत्र सहित चार साक्षी पक्षद्रोही होने से न्यायालय ने साक्ष्य के आधार पर फैसला सुनाया।

    अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अभिभाषक सतीश त्रिपाठी ने बताया कि घटना सैलाना थाना अंतर्गत ग्राम डोकरिया कुंड की है। दिनांक 14 जून 2024 को सुबह 4:00 बजे आरोपी प्रभु भगोरा पिता देवा भगोरा (50) ने अपनी पत्नी सुंदरबाई की कुल्हाड़ी से हत्या की थी। मृतका के पुत्र सत्यनारायण ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। उसने बताया था कि पिता आरोपी प्रभु भगोरा ने मोबाइल पर उसे बताया था कि मां सुंदरबाई उसके बार-बार मना करने के बावजूद मजदूरी करने के लिए बाहर चली जाती है। इस बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया था।

    सत्यानारायण ने पुलिस को बताया था कि झगड़े के दौरान मां सुंदरबाई ने प्रभु के गाल में काट लिया था। इससे नाराज प्रभु ने घर में रखी कुल्हाड़ी के हत्थे से सुंदरबाई के सिर पर व दोनों पैरों पर वार किया था। इससे गंभीर चोट आने से सुंदरबाई की मृत्यु हो गई थी। इसी आधार पर पुलिस  ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 में प्रकरण दर्ज किया था।

    चिकित्सकीय साक्ष्य बनी आधार

    अभिभाभषक त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अभियोजन द्वारा कुल 12 साक्षी के कथन करवाए गए थे। इनमें मृतका के पुत्र सहित चार अन्य साक्षी पक्षद्रोही घोषित हुए। चूंकि पोस्टमार्टम में मृतका के शरीर पर 11 प्रकार की चोट पाई गई थी जो उसके घटना वाले दिन की ही थी। इसे अभियोजन द्वारा प्रमाणित करवाया गया। डॉक्टर ने मृत्यु का कारण शरीर पर चोट आना बताया था। विचारण के पश्चात न्यायालय ने आरोपी प्रभु को दोषसिद्ध मानते हुए आजीवन सश्रम कारावास एवं ₹5000 के अर्थदंड की सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी ने की।

    ]]>
    Thu, 18 Dec 2025 21:07:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पत्नी वियोग में दी जान ! शादी के एक माह बाद ही पत्नी हो गई लापता, आहत पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान https://acntimes.com/ratlam-the-wife-left-without-telling-anyone-husband-was-hit-by-a-train https://acntimes.com/ratlam-the-wife-left-without-telling-anyone-husband-was-hit-by-a-train एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के ढोढर में बरखेड़ी फंटे के पास एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूद गया जिसकी ट्रेन से कटने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा पत्नी के वियोग में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शादी के एक महीने बाद ही पत्नी के बिना बताएं लापता हो जाने और फिर नहीं लौटने से से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

    जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ढोढर पुलिस को सूचना मिली थी कि रतलाम-नीमच रेल लाइन पर ढोढर में बरखेड़ी फंटे के पास एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी। मालगाड़ी ढोढर से मंदसौर तरफ जा रही थी। जानकारी मिलते ही ढोढर पुलिस चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी, एएसआई गजेंद्रसिंह शक्तावत व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक तलाशी ली तो जेब आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहलान भन्नाराम पिता भागूराम गुर्जर (29) निवासी नागौर (राजस्थान) के रूप में हुई। उधर, पता चलते ही ढोढर निवासी उसके ससुर सियाराम गुर्जर, जावरा निवासी जीजा सासाराम गुर्जर, बड़ी बहन व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल से शव पोस्टमार्टम के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भिजवाया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

    एक महीने पूर्व हुआ था विवाह

    पुलिस के अनुसार मृतक भन्नाराम पेशे से मिस्त्री था। वह एक साल से ढोढर में किराये के मकान में रह रहा था। उसका विवाह एक महीने पहले ढोढर निवासी टाइल्स और पत्थर व्यवसायी सियाराम गुर्जर की बेटी सोनी देवी से हुआ था। इसके बाद से नवदंपति किराये के मकान में रह रहे थे। 13 दिसंबर 2025 को पत्नी सोनी देवी भन्नाराम को बिना बताए कहीं चली गई। भन्नाराम ने उसे कॉल किया तो उसने बताया कि वह जोधपुर में पढ़ती थी, इसलिए स्कूल संबंधी दस्तावेज लेने जोधपुर आई हूं।

    जोधपुर में नहीं मिली, मोबाइल फोन भी बंद

    जानकारी के अनुसार भन्नाराम ने एक दिन बाद पुनः पत्नी को कॉल किया लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इससे वह जोधपुर पहुंच गया लेकिन पत्नी वहां भी नहीं मिली। उसने ससुर सियाराम को कॉल कर सोनीदेवी के नहीं मिलने की जानकारी दी। इसके बाद सियाराम ने 18 दिसंबर को ढोढर पुलिस चौकी में सोनीदेवी की गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर, भन्नाराम बुधवार को रात में जोधपुर से ढोढर लौटा। उसने गुरुवार सुबह एक साथी से यह कहकर कि वह साइट देखने जा रहा है, बाइक से घर से निकल गया था। इसके बाद वह बरखेड़ी पुलिया के पास पहुंचा बाइक खड़ी कर रेल लाइन पर जाकर मालगाड़ी के सामने कूद गया। जीजा व परिजन के अनुसार भन्नाराम पत्नी के लापता होने से काफी आहत था।

    ]]>
    Thu, 18 Dec 2025 21:02:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
    पुलिस को सफलता ! 29 साल पहले की थी चोरी, अब पकड़ा गया, वारदात के वक्त 36 साल थी उम्र अब 65 हो गई https://acntimes.com/ratlam-man-accused-of-theft-arrested-after-29-years https://acntimes.com/ratlam-man-accused-of-theft-arrested-after-29-years एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आलोट पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी 29 साल से फरार था जिसकी गिरफ्तारी के लिए स्थायी वारंट जारी था। वारदात के वक्त आरोपी करीब 36 साल का था जबकि वर्तमान में उसकी उम्र 65 साल है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आलोट न्यायालय द्वारा वर्ष 1996 में हुई चोरी के मामले में आरोपी मुनिया उर्फ गुनिया पिता जुझारिया उर्फ जुझार कंजर (65), निवासी टोकड़ा, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश की जा रही थी। 13 दिसंबर, 2025 को मुखबिर से आलोट पुलिस को आरोपी के ताल थाना क्षेत्र के नेगरून में होने की सूचना मिली। आरोपी यहां छिप कर फरारी काट रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

     

     

    ]]>
    Sat, 13 Dec 2025 20:18:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
    जन जागरण ! रॉयल कॉलेज में 'अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत' का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बताए ग्राहकों के अधिकार https://acntimes.com/a-customer-awareness-program-was-organized-in-ratlam https://acntimes.com/a-customer-awareness-program-was-organized-in-ratlam ​एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 1974 से ही ग्राहक पंचायत सशक्त रूप से ग्राहकों की आवाज उठाती आ रही है। देश में 1986 में 'ग्राहक संरक्षण कानून' सर्वप्रथम बनाया गया था। इसे 2019 में और अधिक सशक्त किया गया। यह केंद्र सरकार द्वारा ग्राहक पंचायत की मांग पर ही संभव हुआ। इसके फलस्वरूप आज भ्रामक विज्ञापनों पर कानूनी कार्रवाई आसान हो गई है।

    यह बात अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय सह सचिव नेहा जोशी ने कही। वे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्स स्टडीज रतलाम में आयोजित ग्राहक जागरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहीं थी। इसमें उन्होंने विद्यार्थियों को ग्राहकों के अधिकारों और उनकी शक्तियों से प्रभावी रूप से परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि ग्राहक पंचायत के प्रयासों से ही सरकार द्वारा ऑनलाइन सट्टा ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी नियम लागू किए गए हैं। इससे पूर्व ​कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ।

    कंज्यूमर क्लब की जानकारी दी, इसके कार्य भी बताए

    तत्पश्चात, मंच पर उपस्थित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने संगठन का परिचय दिया। उन्होंने महाविद्यालय में 'कंज्यूमर क्लब' के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। लोखंडे ने रतलाम जिले व मालवांचल में विगत वर्षों में संस्था द्वारा ग्राहक हित में अर्जित उपलब्धियों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में यह घोषणा भी की गई कि शीघ्र ही महाविद्यालय में रतलाम शहर का पहला 'ग्राहक पंचायत कंज्यूमर क्लब' स्थापित किया जाएगा, जो विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार ग्राहक बनाने की दिशा में कार्य करेगा। ​इस अवसर पर संतोष जोशी एवं रॉयल महाविद्यालय (शिक्षा विभाग) की प्राचार्य डॉ. रविंद्रजीत कौर अरोरा भी मंचासीन रहीं। संचालन डॉ. संदीप सिद्ध ने किया।

    ​ये उपस्थित रहे

    प्राध्यापकगण प्रो. चंदाकला दवे, डॉ. अमित शर्मा, प्रो. कपिल केरोल, प्रो. मृदुला उपाध्याय, प्रो. गजराज सिंह राठौर, प्रो. ममता यादव, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. कविता गर्ग, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. नैनसी धीमन, प्रो. पूजा पाटीदार, प्रो. मिताली पुरोहित, प्रो. गरिमा मिश्रा, प्रो. आंचल नागल, प्रो. यक्षेन्द्र हरोड़ एवं प्रो. संजय धाकड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Sat, 13 Dec 2025 19:57:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ऐसी मनमानी नहीं चलेगी ! तबादला आदेश पर अमल नहीं करने पर 2 ASI सहित 16 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, SP अमित कुमार बोले& अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं https://acntimes.com/ratlam-16-undisciplined-police-officers-transferred-to-reserve-lines https://acntimes.com/ratlam-16-undisciplined-police-officers-transferred-to-reserve-lines एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सेना और पुलिस की सेवा में अनुशासन महत्वपूर्ण हिस्सा है। अनुशासनहीनता पर सजा मिलना तय है। एसपी अमित कुमार ने जिले के ऐसे ही अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। उन्होंने तबादला आदेश पर अमल नहीं कर मनमानी करने वाले 16 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

    गुरुवार को रतलाम जिले के पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब विभागीय मुख्यालय से एक साथ 16 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने की खबर बाहर आई। इनमें 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 2 प्रधान आरक्षक और 12 आरक्षक शामिल हैं। ये सभी वे पुलिसकर्मी हैं जिनका समय-समय पर तबादला आदेश जारी हुआ लेकिन इन्होंने उस पर अमल करने के बजाय मनमानी की और नई पदस्थापना वाले थाने, चौकी और स्थान पर आमद नहीं दी। इसे एसपी अमित कुमार ने गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए इनके विरुद्ध कार्रवाई की। एसपी ने साफ कहा है कि महकमे में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    ]]>
    Thu, 11 Dec 2025 22:02:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हादसे के बाद नजर आई खामी ! कबाड़ा व्यापारी दिनेश सोलंकी के विरुद्ध FIR दर्ज, देर रात गोदाम में आग लगने पर हुई कार्रवाई https://acntimes.com/ratlam-an-fir-has-been-registered-against-scrap-dealer-dinesh-solanki https://acntimes.com/ratlam-an-fir-has-been-registered-against-scrap-dealer-dinesh-solanki एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के हाटरोड क्षेत्र में संचालित कबड़ा गोदाम में आग लगने के मामले में कबड़ा व्यापारी के विरुद्ध दीनदयालनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई व्यापारी के पास फायर एनओसी नहीं होने से नगर निगम के फायर इंस्पेक्टर की शिकायत पर की गई है।

    रतलाम शहर के हाट रोड क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ा गोदाम में बीती रात करीब साढ़े बारह बजे भीषण आग लग गई थी। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मंच गया। अग्निशमन दस्ते को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। नगर निगम के फायर इंस्पेक्टर ब्रजेश कुशवाह ने मामले में कबाडा व्यापारी दिनेश पिता लक्ष्मीनारायण सोलंकी के विरुद्ध डीडीनगर थाने पर आवेदन दिया गया था। इसमें बताया गया कि व्यापारी के पास फायर एनओसी नहीं दी। दुकान और गोदाम शहर के मध्य होने से प्रायः अप्रिय घनटना होने और जनहानि की आशंका बनी रहती है। कबाड़ा व्यापारी द्वारा गोदाम में आग पर काबू पाने के लिए कोई अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था भी नहीं की गई थी।

    एनओसी की शर्तों का उल्लंघन पाया

    निगम के फायर इंस्पेक्टर के अनुसार गोदाम में आग लगने से मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न हो गया था। गोदाम मालिक को नगर पालिका निगम की N.O.C. की शर्तों के उल्लंघन का दोषी भी पाया गया है। इसके चलते डीडीनगर थाने में दिनेश पिता लक्ष्मीनारायण सोलंकी के विरूद्ध धारा 287 BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।

    ]]>
    Thu, 11 Dec 2025 18:55:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ये हमारे शहर का मिनरल वाटर है ! वार्ड 24 के नागरिकों ने जनसुनवाई में दिया नलों से आने वाला गंदा & बदबूदार पानी, ADM ने कहा& इसकी जांच करवाएंगे, कार्रवाई करेंगे https://acntimes.com/ratlam-ward-24-residents-suffer-from-dirty-and-smelly-water https://acntimes.com/ratlam-ward-24-residents-suffer-from-dirty-and-smelly-water एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर को स्वच्छता में रैंक दिलाने के लिए जिम्मेदारों के प्रयासों का प्रचार-प्रसार तो ऐसे हो रहा है मानों इस बार के सर्व में यह इंदौर का रिकॉर्ड तोड़ देगा। शहर को स्वच्छ होना तो दूर, कई इलाकों में लोगों को साफ पानी तक पीने को नहीं मिल रहा। शहर के वार्ड क्रमांक के करीब 8 मोहल्लों के रहवासी सीवरेज युक्त गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर तीन साल से नगर निगम के धक्के खा रहे रहवासियों ने मंगवाल को गंदा पानी लेकर जिला प्रशासन की जनसुनवाई में गुहार लगाई।

    जनसुनवाई में पहुंचे लोगों में राम मोहल्ला, पोरवाड़ों का वास‌, जूनी कलाल सेरी, तेजानगर, ओझा खाली, रत्नेश्वर, कुंजड़ों का वास, मेहताजी का वास की महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। रहवासियों ने अपने साथ लाए गंदे, बदबूदार पानी की बोतलें एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को सौंपी। उन्होंने एक ज्ञापन भी दिया। रहवासियों ने बताया कि नगर निगम गंदे पानी की समस्या चार साल में भी नहीं हल कर सका है। तीन साल से वहां जनसुवाई में गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

    जांच दल आया, वार्ड 24 में पानी के सैंपल नहीं लिए

    रहवासियों ने बताया कि वार्ड पार्षद ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में पानी की समस्या को लेकर पिटीशन दायर की थी। इस पर संज्ञान भी लिया गया और जांच के लिए पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम भी रतलाम आई। टीम ने शहर का दौरा तो किया लेकिन उन मोहल्लों के पानी के सैंपल नहीं लिए जिनमें गंदा-बदबूदार सीवरेज का पानी सप्लाई होने को लेकर याचिका दायर की गई थी।

    इन बीमारियों से पीड़ित हैं रहवासी

    वार्ड 24 के रहवासियों ने बताया कि गंदे पानी से प्रभावित इलाकों में कैंसर, लीवर, किडनी, पेट दर्द और त्वचा संबंधी बीमारियों से लोग परेशान हैं। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। एडीएम डॉ. श्रीवास्तव ने पानी की जांच करवा कर उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान वार्ड के रामचंद्र डोई, विपिन पितलिया, जितेंद्र टांक, अशोक माली, प्रकाश कोठारी, मनोज रजवाड़िया, शांतिलाल जाट सहित बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे।

    ]]>
    Tue, 09 Dec 2025 19:41:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में पूजा&पाठ के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी, बलात्कार और लूट&पाट के 4 आरोपी गिरफ्तार, कोई सात माह तो कोई तीन वर्ष से था फरार https://acntimes.com/4-accused-arrested-for-online-fraud-rape-robbery-in-ratlam https://acntimes.com/4-accused-arrested-for-online-fraud-rape-robbery-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की पुलिस को विभिन्न अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इनमें से धोखाधड़ी का एक आरोपी सात माह से जबकि बलात्कार के दो आरोपी करीब डेढ़ साल से फरार थे। वहीं एक अन्य आरोपी की पुलिस को तीन साल से तलाश थी।

    अपराधों के नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ को लेकर एसपी अमित कुमार द्वारा अधीनस्थ अमले को आदेशित किया गया है। इसके चलते जिले के सभी थानों की पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और धरपकड़ में जुटी है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस को ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले शातिर बदमाश आरोपी तरुण पिता रामगोपालसिंह कोरी (36), निवासी गली नम्बर 3 राकेश मार्ग, गाजियाबाद, हाल मुकाम राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद उतरप्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए।

    पूजा-पाठ के नाम पर की थी ठगी

    बता दें कि, दिनांक 22.05.2025 को एक महिला ने औद्योगिक क्षेत्र थाने पर रिपोर्ट लिखाई थी कि आरोपी तरुण कोरी ने पूजा-पाठ के नाम से ऑनलाइन रुपयों का ट्रान्जेक्शन करवाकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। इसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 391/2025 धारा 318(4), 3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, निरीक्षक अमित कोरी, उप निरीक्षक हिमालसिंह डामोर, आरक्षक नरेन्द्र पावरा, कान्हा मेघवाल एवं सायबर सेल के आरक्षक विपुल भावसार, राहुल पाटीदार और मोरसिंह डामोर की सराहनीय भूमिका रही।

    डेढ़ साल से फरार बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार

    दीनदयालनगर तथा माणक चौक थाना पुलिस ने ज्यादती के अलग-अलग मामलों में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दीनदयालनगर थाना में अपराध क्रमांक 234/24 धारा 363, 366, 376(3) भादंवि एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट में लगभग डेढ़ वर्ष से फरार आरोपी अरुण पिता नारायण भाभर, निवासी ग्राम रामपुरिया को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इसी तरह माणकचौक थाने पर दर्ज अपराध क्रमांक 504/24, धारा 376, 506 भादंवि में लगभग डेढ़ वर्ष से फरार आरोपी राजू मईड़ा उर्फ जोशिला, निवासी छावनी झोड़िया को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

    तीन साल से फरार था, पकड़ा गया

    आलोट थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र गौतम के नेतृत्व में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 03 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी विक्रम पिता एलम, निवासी टोकड़ा, कंजर डेरा, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक अशोक चौहान, आरक्षक दीपक पाटीदार, बाबूलाल मालवीय, अशोक गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

    ]]>
    Tue, 09 Dec 2025 01:59:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    फर्जी क्लीनिक पर छापा ! बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा डॉ. हरिओम मेडिकल हॉल सील, राज क्लीनिक, राठौड़ क्लीनिक और पाटीदार क्लीनिक में भी मिली गड़बड़ियां https://acntimes.com/ratlam-fake-clinic-raided-one-clinic-sealed https://acntimes.com/ratlam-fake-clinic-raided-one-clinic-sealed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अमले ने सोमवार को शहर के निजी क्लीनिक पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चार फर्जी क्लीनिक संचालित होते मिले। इससे बिना लाइसेंस संचालित डॉ. हरिओम मेडिकल हाल को टीम ने सील कर दिया। अनियमितताएं मिलने पर राज क्लीनिक, राठौड़ क्लीनिक और पाटीदार क्लीनिक के विरुद्ध भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। फर्जी क्लीनिक संचालित करने वालों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे ने बताया कि क्षेत्रीय संचालक डॉ. एम. पी. जोशी एवं संयुक्त संचालक द्वारा 8 दिसंबर को शहर के कई क्लीनिक का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए थे कि जिन क्लीनिक के संचालकों के पास वैध पंजीयन नहीं है व डॉक्टर की डिग्री नहीं है, उन पर त्वरित कार्यवाई की जाए। इसके चलते नायब तहसीलदार मनोज चौहान व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मंडलोई की संयुक्त टीम ने क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया।

    फर्जी क्लीनिक पर मिले 5 बेड और एलोपैथिक दवाइयां

    डॉ. बेलसरे के अनुसार धानमंडी स्थित डॉ. हरिओम मेडिकल हॉल में निरीक्षण किया गया जहां पांच बेड लगे पाए गए। यहां एलोपैथी की दवाइयां भी मिलीं। यहां उपस्थित हितेंद्र तिवारी से क्लीनिक संचालन का पंजीयन मांगा गया लेकिन वे पंजीयन उपलब्ध नहीं करा सके। इससे टीम ने पंचनामा बनाया। क्लीनिक पर उपयोग में लाई गई एलोपैथिक दवाइयां जब्त कर क्लीनिक सील कर दिया। संचालक के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई भी की जा रही है। मामले में संचालक हितेंद्र तिवारी ने बताया कि मेरे पास बीईएमएस व बीएमपी की डिग्री है। बीएमपी की डिग्री से एलोपैथी का इलाज किया जा सकता है। तिवारी के अनुसार क्लीनिक का पंजीयन 2021 तक था। बाद में उसे रिन्यू नहीं किया गया।

    यहां भी दी दबिश, मिली अनियमितता

    धानमंडी स्थित राज क्लीनिक, डी. सी. राठौड़ के राठौड़ क्लीनिक, त्रिपोलिया गेट स्थित शुभम पाटीदार के पाटीदार क्लीनिक पर भी टीम ने दबिश दी। सभी जगह अस्पता चंलाकन और उपचार हेतु वैधानिक डिग्री व अन्य दस्तावेज नहीं मिले। सभी जगह बिना अनुमति एलोपैथी की दवाइयों का उपयोग किया जाना पाया गया जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

    दर्ज करवाएंगे एफआईआर

    जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मंडलोई के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की संभागीय टीम के निर्देश पर शहर के कुछ क्लीनिक का निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। इन क्लीनिक पर आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। यहां एलोपैथी की दवाइयां भी उपयोग में लाए जाने की पुष्टि हुई। इनका पंचनामा बना कर उच्चाधिकारियों को दिया है। मामले में सभी क्लीनिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराना प्रस्तावित है।

    ]]>
    Mon, 08 Dec 2025 22:40:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
    भैयाजी हैं तो भरोसा है ! चेतन्य काश्यप सिर्फ जनप्रतिनिधि नहीं, प्रयासों की सफलता की गारंटी हैं, इसकी एक बानगी यहां देखिए https://acntimes.com/ratlam-bhaiya-ji-chetanya-kashyap-hai-to-bharosa-hai https://acntimes.com/ratlam-bhaiya-ji-chetanya-kashyap-hai-to-bharosa-hai प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस (कला एवं विज्ञान महाविद्यालय) की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने साझा की प्रयासों के सफल होने की कहानी

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सही समय, सही दिशा में सही प्रयास किए जाएं तो वे सफल होते ही हैं। रतलाम विधायक और मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने यह बात आज से कई माह पूर्व आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही थी। काश्यप यह बात सिर्फ कहते ही नहीं हैं, बल्कि ऐसा करने में यकीन भी रहते हैं। यही वजह है कि लोग उनके लिए कह देते हैं कि ‘भैयाजी हैं तो भरोसा है!’

    विजन को मिशन बना कर उसे सफल बनाने की हर संभव कोशिश करने वाले मंत्री काश्यप के ऐसे ही कुछ प्रयास प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस (शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय) रतलाम की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने साझा किए। करमचंदानी के अनुसार विगत तीन वर्षों में महाविद्यालय में हुए विकास कार्यों में मंत्री काश्यप की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। कॉलेज के वाग्देवी भवन में जिन 20 कक्षाओं का लोकार्पण उन्होंने किया है, उसके निर्माण कार्य का श्रीगणेश भी उनके ही करकमलों से हुआ था।

    रतलाम सहित 10 कॉलेज की राशि जारी करवाई

    जनभागीदारी समिति अध्यक्ष करमचंदानी ने बताया कि कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बनने के बाद शासन से 4 करोड़ 56 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी। यह राशि आवंटित होने में विलंब हो रहा था। जब यह बात काश्यप के संज्ञान में लाई गई तो उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों से बात की। इसका असर यह हुआ कि न सिर्फ रतलाम के कॉलेज की राशि जारी हुई अपितु प्रदेश के 10 अन्य कॉलेज को भी स्वीकृत राशि प्राप्त हो गई। इस राशि से होने वाले कार्यों के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इससे विज्ञान भवन के ऊपर दूसरे तल का निर्माण होने के साथ ही सौंदर्यीकरण, सड़क और मैदान का निर्माण होगा।

    14 करोड़ रुपए से बनेगा तीन मंजिला भवन

    प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की कायापलट कर देने के लिए वचनबद्ध मंत्री काश्यप के समक्ष वाग्देवी भवन के पास ही एक तीन मंजिले भवन का प्रस्ताव रखा गया है। यही विज्ञान भवन होगा जिसके निर्माण में लगभग 14 करोड़ रुपए लागत आएगी। मंत्री काश्यप द्वारा उक्त प्रस्ताव को उच्च शिक्षा विभाग को भेज भी दिया गया है जो यथाशीघ्र स्वीकृत होकर निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए जनभागीदारी समिति अध्यक्ष करमचंदानी के साथ ही प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्रा ने ने काश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    फर्नीचर मिला, अब इसकी रख दी मांग

    कॉलेज के नवीन भवन के लिए 86 लाख रुपए का फर्नीचर मिलने की राह भी मंत्री काश्यप के प्रयासों से आसान हुई। फर्नीचर मिल भी चुका है। कॉलेज के खेल मैदान पर हाईमास्ट लाइट भी लगी है। सफलता की गारंटी की उम्मीद होने से ही कॉलेज प्रबंधन ने अब मंत्री काश्यप से दो और हाईमास्ट लाइट और लॉन टेनिस ग्राउंड भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

    ]]>
    Sun, 07 Dec 2025 22:32:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
    बड़ी खबर ! जावरा की केमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव, आधा दर्जन कर्मचारी आए चपेट में, एसडीआरएफ और इप्का व ग्रेसिम की टीमें पहुंचीं https://acntimes.com/ratlam-big-breaking-gas-leak-at-chemical-factory-6-workers-affected https://acntimes.com/ratlam-big-breaking-gas-leak-at-chemical-factory-6-workers-affected एसीएन टाइम्स @ रतलाम । समीपस्थ जावरा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव होने का मामला सामने आया है। हादसे में यहां काम कर रहे आधा दर्जन कर्मचारियों की चपेट में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। तीन गंभीर घायलों को रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने घटना स्थल पहुंच कर सुरक्षा प्रबंध जांचेष उन्होंने प्रभावित कर्मारियों की कुशलक्षेम भी जानी।

    जावरा के औद्योगिक क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां रतलाम नाका स्थित एक केमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फैक्टरी में 10 कर्मचारी कार्यरत थे तभी एक पुराने टैंक से क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा। इससे करीब 6 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और उल्टी भी होने लगी। तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से तीन को रतलाम स्थित डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रतलाम रैफर किए गए कर्मचारियों के नाम कुलदीप गेहलोत, पुष्कर देवरिया एवं बलराम गेहलोत बताए जा रहे हैं। जबकि 2 घायलों का उपचार जावरा के सरकारी अस्पताल और एक मजदूर का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रभावितों में से तीन जावरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

    राजस्व विभाग ने बनाया पंचनामा

    बताया जा रहा है कि फैक्टरी किसी फैक्टरी जावरा के सईद खान नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। यहां फेरस सल्फेट का निर्माण होता है। गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही जावरा के एसडीएम सुनील जायसवाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, सीएसपी युवराजसिंह चौहान, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान, जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई और एसडीएरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने गैस का रिसाव बंद करवा कर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही राजस्व विभाग ने पंचनामा भी बनाया है। प्रशासन द्वारा यह जांच की जा रही है कि यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं या उनकी अनदेखी की जा रही है।

    विधायक, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे

    जानकारी मिलने पर जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी घटना स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायलों को भी देखा और उनसे चर्चा कर उनका उपचार करने के निर्देश डॉक्टरों को दिए।

    इस दौरान उनके साथ सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे और मेडिकल कॉलेज का स्टाफ भी मौजूद रहा। रतलाम से इफ्का लेबोरेटरी, नागदा से ग्रेसिम फैक्टरी से भी जांच व बचाव दल को बुलाया गया है।

    विधायक ने भी लिया जायजा

    जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के अनुसार शनिवार दोपहर वे भोपाल से जावरा के रवाना हुए थे। रास्ते में उन्हें गैस रिसाव की सूचना मिली तो। इससे वे सीधे घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर एसपी, कलेक्टर व एसडीएम से चर्चा कर जानाकरी ली। प्रभावितों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। भी घटना की वजह सामने नहीं आई है। कार्रवाई जारी है।

    यह भी पढ़ें... बड़ी खबर ! MP के जावरा स्थित बर्फ फैक्ट्री में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, पुलिस प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई कर बंद करवाया रिसाव, एसपी ने लिया जायजा

    घायलों की स्थित में सुधार

    कलेक्टर मिशा सिंह ने मीडिया को बताया कि जावरा की केमकिल फैक्टरी में पुराने सिलेंडर से क्लोरीन का रिसाव हुआ था। इससे यहां बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे कुछ कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। घायलों की स्थिति अब सामान्य है। फैक्टरी में सुरक्षा प्रबंधों और हादसे का कारण पता लगाने के लिए राजस्व विभाग ने पंचनामा बनाया है।

    ]]>
    Sat, 06 Dec 2025 23:14:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
    न्यायालय का फैसला ! हिस्ट्रीशीटर दीपू टांक और बजरंग दल के विभाग संयोजक विनोद शर्मा को 3 साल की सजा, टांक के चचेरे भाई की हत्या की सुपारी देने के मामले में सुनाया फैसला https://acntimes.com/ratlam-deepu-tank-sentenced-for-giving-contract-for-killing-cousin https://acntimes.com/ratlam-deepu-tank-sentenced-for-giving-contract-for-killing-cousin एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने महत्वपूर्ण फैसला  सुनाया है। न्यायालय ने अपने चचेरे भाई की हत्या की साजिश रचने और सुपारी देने के मामले में अभियुक्ति दीपक उर्फ दीपू टांक और बजरंग दल के विभाग संयोजक विनोद शर्मा उर्फ वीनू शर्मा को 3-3 साल की सजा से दंडित किया है। दोनों अभियुक्तों पर 1-1 हजार रुपए का अर्थदंड भी किया गया है। मामले में आरोपी अविनाश उर्फ चिंटू टांक और बलवंत सिंह गोयल को न्यायालय ने बरी कर दिया है।

    अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने बताया कि 22 मार्च 2021 को फरियादी मुकुल पंवार निवासी विनोबा नगर ने शहर के दीनदयालनगर थाने में लिखित आवेदन दिया था। इसमें उसने पुलिस को बताया था कि व महलवाड़ा स्थित एक सैलून में काम करता है। उसने आरोप लगाया था कि हिस्ट्रीशीटर दीपू उर्फ दीक टांक और विनोद उर्फ वीनू शर्मा सहित अन्य उसे मुकुल पंवार (दीपू टांक का चचेरा भाई) की हत्या करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। उसके द्वारा ऐसा नहीं करने से उन्होंने उसे भी जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों का कहना है कि यदि उसने काम नहीं किया तो उसे निपटा दिया जाएगा।

    दुश्मन को खत्म कर दो, कोर्ट-पुलिस हम देख लेंगे

    मुकुल ने पुलिस को बताया था कि जून 2019 में उसका विवाद दीपू टांक के चचेरे भाई पिंटू टांक से हुआ था। इससे दोनों के संबंध खराब हो गए थे और बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद जून-जुलाई 2020 में बलवंत उर्फ बल्ली गोयल ने मुकुल को आशापुरा होटल बुलाया। वहाँ आरोपी दीपू टांक, अविनाश, विनोद और बलवंतसिंह मौजूद थे। यहां आरोपियों ने मुकुल को उकसाते हुए कहा कि तुम दुश्मन पिंटू टांक को खत्म कर दो, खर्च हम उठाएंगे। दो लाख रुपए भी अलग से मिलेंगे। आरोपियों ने कहा था कि पुलिस और कोर्ट हम संभाल लेंगे।

    मुकुल ने दीपू से रुपए उधार लिए थे

    मुकुल ने बताया था कि उसने दीपू टांक से 50 हजार रुपए उधार लिए  थे, इसलिए आरोपी उस पर दबाव बना रहे थे। आरोपियों ने आशापुरा होटल में मुकुल को पिस्टल और कारतूस भी दिखाए थे। इसके आधार पर दीपू उर्फ दीपक पिता प्रकाश टांक (36) निवासी टाटा नगर, विनोद उर्फ वीनू पिता प्यारेलाल शर्मा (32) दीनदयालनगर, अविनाश उर्फ चिंटू टांक और बलवंत सिंह गोयल के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया था।

    यह भी देखें... हिस्ट्रीशीटर दीपू टांक के मकान पर चला बुलडोजर, सवा घंटे में आलीशान भवन से बन गया खंडहर, परिवार वाले कोर्ट का स्टे ही दिखाते रह गए

    जमीन खोदकर निकाली थी पिस्टल

    अपर लोक अभियोजक पाटीदार के अनुसार मामले में पुलिस ने 22 मार्च 2021 को आरोपी दीपू टांक को गिरफ्तार किया थी। उसकी निशानदेही पर बंजली हवाई पट्टी क्षेत्र में जमीन खोदकर एक देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस जब्त किए थे। वहीं आरोपी विनोद शर्मा की निशानदेही पर आशापुरा होटल के पीछे से एक देसी पिस्टल और 4 कारतूस जब्त किए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में भादंवि की धारा 120बी (साजिश रचने) और 506 (जान से मारने की धमकी देने) सहित अन्य धाराएं बढ़ाते हुए चार्जशीट न्यायालय में पेश की थी।

    फरियादी ने कर लिया था समझौता, फिर भी हुई सजा

    अपर लोक अभियोजक पाटीदार के अनुसार फरियादी मुकुल पंवार ने 16 जून 2022 को न्यायालय में आरोपियों से लिखित समझौता कर लिया था। हालांकि, परिस्थितियों को देखते हुए न्यायालय ने अभियुक्त दीपू उर्फ दीपक टांक एवं विनोद उर्फ वीनू शर्मा को तीन-तीन साल की सजा और एक-एक हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया गया।

    ]]>
    Fri, 05 Dec 2025 23:38:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम गजब है ! SIR और बेहतर परीक्षा परिणाम का तनाव झेल रहे शिक्षकों को मिली सजा, कलेक्टर का अल्टीमेटम हवा में उड़ाने वाले अफसरों ने रोक दिया वेतन https://acntimes.com/salary-of-thousands-of-employees-withheld-in-ratlam https://acntimes.com/salary-of-thousands-of-employees-withheld-in-ratlam 5 माह से धूल खा रहीं BRC, BAC व CAC की काउंसलिंग की फाइलें

    एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चुनाव आयोग के निर्देश पर 4 नवंबर से पूरे मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चल रहा है। इसमें जिले के हजारों कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर 90% तक काम पूरा भी कर दिया जिसमें शिक्षक भी शामिल हैं। छह माही परीक्षा की तैयारी, शिक्षण कार्य और फाइनल परीक्षा में बेहतर परिणाम का बोझ उठाए इन शिक्षकों को पुरस्कार मिलने तो दूर, जिले के शिक्षा विभाग ने उनका नवंबर माह का वेतन ही रोक दिया है। ये वही अफसर हैं जिनके पास शिक्षा व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए बीआरसी, बीएसी और सीएसी (जनिक्षकों) की काउंसलिंग करने तक समय नहीं है। ये अफसर काउंसलिंग को लेकर कलेक्टर द्वारा दिया गया निर्देश और अल्टीमेटम तक डकार गए हैं।

    SIR के लगे कई बीएलओ की मौत की घटनाओं के बावजूद रतलाम जिले के कर्मचारियों ने अपना दायित्व निभाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी। भारत निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी के हर आदेश को सिर-आंखों पर रख मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण का कार्य शिद्दत के साथ किया। सबसे ज्यादा तनाव लेकर शिक्षा से जुड़ा अमला काम करते नजर आया। उन पर SIR का काम तो पूरा करने की जिम्मेदारी है ही, परीक्षा परिणाम न बिगड़े इसका भी दबाव है। सभी शिक्षकों को उम्मीद थी कि यह दोहरी जिम्मेदारी निभाने के लिए पुरस्कार भले ही न मिले, वरिष्ठ पीठ तो थपथाप ही सकते हैं, लेकिन उनकी उम्मीद एक अफसर के मौखिक आदेश के चलते काफूर हो गई।

    काम का दबाव झेल रहे 9 हजार शिक्षक अब आर्थिक संकट में

    यह नाउम्मीदी पिछले दिनों जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर द्वारा जारी एक आदेश से मिली है। इसमें ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं करवाने वाले सभी शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह आदेश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली जैन के कथित मौखिक आदेश के चलते जारी किया गया है। वेतन रोकने के इस आदेश के चलते जिले के करीब 9 हजार शिक्षक प्रभावित हुए हैं। इनमें से कई शिक्षक वे हैं जो विगत 6 महीने से बीआरसी, बीएसी और जनशिक्षकों की काउंसलिंग होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि शिक्षण व्यवस्था सुचारू रुप से चल सके और खामियां दूर हो सकें। इन शिक्षकों में ऐसे पदों के दावेदार तो हैं ही, वे शिक्षक भी शामिल हैं जिन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने से उन पर पड़ रहा काम का दबाव भी दूर हो सकता है।

    सिविल स्कोर खराब होने का बढ़ा खतरा

    वेतन रोके जाने से जिले के कर्मचारियों में जबरदस्त रोष है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ के अनुसार अधितर शिक्षकों पर कोई न कोई ऋण है। इसकी मासिक किस्त हर महीने 5 से 10 तारीख तक कटती है। वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों का डिफाल्टर होना तय है और इससे उनका सिविल स्कोर खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। गोंड़ के अनुसार  वेतन रुकने और ईएमआई नहीं भर पाने के कारण शिक्षकों पर भारी मानसिक तनाव है। यह विचारणीय यह भी है कि वेतन रोकने की कोई वैधानिक वजह भी नहीं है।

    कलेक्टर का अल्टीमेटम भी हो गया हवा

    आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला ने भी वेतन रोके जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उनका कहना है कि किसी भी अन्य विभाग के कर्मचारियों की अपेक्षा शिक्षक सबसे ज्यादा सॉफ्ट टार्गेट रहता है जिस पर कोई भी जब चाहे अपनी ताकत दिखा सकता है। शुक्ला के अनुसार जो जिला पंचायत सीईओ पांच-छह माह से अटकी बीआरसी, बीएसी और सीएसी (जनशिक्षक) की काउंसलिंग करवाने का समय नहीं है, उनके सिर्फ मौखिक आदेश से बिना किसी वैधानिक कारण के जिलेभर के हजारों शिक्षकों का वेतन रोकना समझ से परे है। बता दें कि, विभाग की समीक्षा बैठक केक दौरान कलेक्टर मिशा सिंह ने कॉउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 अक्टूबर 2025 तक का अल्टीमेटम दिया था लेकिन जिला पंचायत और जिला शिक्षा केंद्र के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों ने उनके आदेश को भी हवा में उड़ा दिया।

    ...तो करेंगे आंदोलन

    संभाग अध्यक्ष शुक्ला ने कहा है कि यदि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन भुगतान 5 दिसंबर तक नहीं होता है तो आजाद अध्यापक शिक्षक संघ आंदोलन के लिए विवश होगा। इतना ही नहीं, संगठन द्वारा ऐसे तुगलकी फरमान और निर्णय के विरुद्ध न्यायालय की शरण भी ली जाएगी और उसमें संबंधित अधिकारियों को पक्षकार बनाया जाएगा।

    ]]>
    Thu, 04 Dec 2025 00:18:46 +0530 Niraj Kumar Shukla
    न्यायालय का फैसला ! BJP नेता बलवंत भाटी, पार्षद पति राजेश माहेश्वरी सहित अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज करने का आदेश, रसूख के चलते पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई https://acntimes.com/ratlam-court-orders-registration-of-case-against-bjp-leaders https://acntimes.com/ratlam-court-orders-registration-of-case-against-bjp-leaders
  • पॉश इलाके गुलमोहर कॉलोनी का तीन साल पुराना मामला, आरोपियों पर दंगा

  • सामूहिक मारपीट व छेड़-छाड़ जैसी धाराओं में दर्ज होगा केस

  • एसीएन टाइम्स @ रतलाम । न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) सपना कनोडिया ने तीन साल पुराने एक मामले में भाजपा नेता बलवंत भाटी, भाजपा पार्षद के पति राजेश माहेश्वरी सहित अन्य के विरुद्ध केस दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोपियों के विरुद्ध दंगा, एक महिला और उसकी बेटी के साथ सामूहिक मारपीट और छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज होगा। उपरोक्त मामले में तब पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से पीड़ित द्वारा निजी शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिस पर न्यायालय ने उक्त फैसला सुनाया। 

    गुलमोहर कॉलोनी निवासी एक महिला ने रतलाम न्यायालय में एक निजी वाद दायर किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि विगत 7 फरवरी 2023 की रात लगभग 10:30 बजे फरियादी अपनी कैंसर पीड़ित माँ के घर से लौट रही थीं। तब कॉलोनी की निवासी रीना पति चंद्रप्रकाश पटवा उनसे विवाद करने लगी। कहने लगी कि तुम यहां कुत्तों को खाना क्यों देते हो और उनका इलाज क्यों करवाते हो। यह कह कर वे अपरा और उनकी बेटी को मारने दौड़ीं। इस पर अपरा ने पति को वहां बुला लिया। तभी आरोपी बलवंत भाटी व चंद्रप्रकाश पटवा ने फरियादी और उनकी बेटी को लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया।

    लज्जा भंग करने और कपड़े फाड़ने का भी आरोप

    निजी शिकायत में बताया गया है कि परिवादी आरोपी भाटी ने उनकी लज्जा भंग की और वे जिस मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर रहीं थी, उसे भी छीन कर तोड़ दिया। भाटी और उसके साथियों ने उनके बाल पकड़ कर खींचे, हाथ मरोड़ा और थप्पड़ भी मारे। इसी दौरान आरोपी मनीष भंडारी और चंद्रप्रकाश ने उनकी बेटी को पकड़ लिया और उसका मोबाइल फोन छीन कर सड़क पर फेंक दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनकी बेटी के कपड़े फाड़ने तक का प्रयास किया। भाजपा पार्षद स्मिता माहेश्वरी के पति राजेश माहेश्वरी पर भी गंभीर आरोप हैं। घटना के दौरान आरोपियों के हाथ में लोहे की रॉड भी थी और उन्होंने परिवादी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

    यह भी देखें.. भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी को कार ने मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटती ले गई कार, बाल-बाल बचे युवा नेता, देखें वीडियो...

    पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

    परिवादी ने निजी वाद में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने बताया था कि उनके द्वारा घटना की रिपोर्ट स्टेशन रोड पुलिस थाने पर की गई थी। पुलिस ने फरियादी व उनकी बेटी का मेडिकल परीक्षण भी करवाया था लेकिन उसके बाद आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप तो यह भी है कि तब तत्कालीन थाना प्रभारी ने परिवादी की टाइप की गई शिकायत तक डिलीट करवा दी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी वजह आरोपी बलवंत भाटी का भाजपा नेता होना बताया है।

    किस आरोपी पर किस धारा में दर्ज होगा केस

    • आरोपी बलवंत भाटी, चंद्रप्रकाश पटवा, राजेश माहेश्वरी, मनीष भंडारी पर भादंवि की धारा 147 (दंगा करने), 232/149 (02 काउंट - समूह में मारपीट),  में केस दर्ज होगा।
    • आरोपी चंद्रप्रकाश पटवार, राजेश माहेश्वरी, मनीष भंडारी पर फरियादी की बेटी की लज्जा भंग करने के लिए भादंवि की धारा 354 में केस दर्ज होगा।
    • आरोपी बलवंत भाटी पर परिवादी क्रमांक 1 की लज्जा भंग करने के लिए भादंवि की धारा 354 में भी केस दर्ज होगा।
    • आरोपी चंद्रप्रकाश पटवा, राजेश माहेश्वरी, मनीष भंडारा पर फरियादी की बेटी पक्षकार क्रमांक 2 की लज्जा भंग करने के प्रयास के लिए धारा 354 (ख) में केस दर्ज होगा।
    • आरोपी मनीष भंडारी पर भादंवि की धारा 427 (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) लगाई जाएगी।

    यह खबर पढ़ी क्या ? यह कैसी ‘बोधि’ ? बोधि इंटरनेशनल स्कूल का प्रबंधन पहले सिर्फ विद्यार्थी को ठहरा रहा था गलत, अब प्रिंसिपल का अस्थायी निलंबन कर जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली

    'लंबे संघर्ष के बाद न्याय'

    परिवादी के अनुसार शिकायत के बावजूद तब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। इसके बाद उन्हें अदालत में निजी शिकायत दायर करानी पड़ी थी। लगभग तीन वर्षों की कानूनी प्रक्रिया के बाद, अदालत ने शिकायत को स्वीकार करते हुए संबंधित आरोपियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। न्यायालय का आदेश “लंबे संघर्ष के बाद न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम” है। अब अब उनको अदालत में पेश होकर ज़मानत के लिए आवेदन करना होगा।

    ]]>
    Wed, 03 Dec 2025 19:18:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
    यह कैसी ‘बोधि’ ? बोधि इंटरनेशनल स्कूल का प्रबंधन पहले सिर्फ विद्यार्थी को ठहरा रहा था गलत, अब प्रिंसिपल का अस्थायी निलंबन कर जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली https://acntimes.com/bodhi-international-school-ratlam-principal-temporarily-suspended https://acntimes.com/bodhi-international-school-ratlam-principal-temporarily-suspended एसीएन टाइम @ रतलाम । कथित तौर पर अस्तित्वहीन समिति के नाम पर हथियायी गई जमीन पर खड़े बोधि इंटरनेशनल स्कूल का प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने में माहिर है। जो प्रबंधन पहले छत से छलांग लगाने वाले छात्र को ही गलत ठहरा रहा था, उसी ने अब अपनी प्रिंसिपल को निलंबित कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। निलंबन भी सिर्फ अस्थायी तौर पर किया गया है। ऐसे प्रबंधन द्वारा संचालित स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए लोग सोशल मीडिया पर मांग कर रहे हैं।

    प्रताड़ना से तंग आकर कक्षा 8वीं के विद्यार्थी द्वारा स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या करने के प्रयास के मामले में स्कूल प्रबंधन का झूठ सामने आ चुका है। सीसीटीवी फुटेज में उक्त विद्यार्थी लगातार प्रिंसिपल डॉली चौहान की प्रताड़ना झेलता नजर आ रहा है। 47 बार माफी मांगने के बाद भी प्रिंसिपल चौहान का रवैया हिटलर जैसा ही रहा। शारीरिक श्रम और अपने मेहनत के बूते पर अर्जित किए गए मेडल वापस लेने और करियर खराब करने जैसी धमकियों ने विद्यार्थी को इतना मायूस कर दिया कि उसने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद कर जीवन समाप्त कर लेने जैसा घातक कदम उठा लिया। प्रिंसिपल की इस प्रताड़ना ने एक किशोर को जिंदगी भर के लिए अपाहिज बना दिया है और उसके मन में एक अजीब का डर भी पैदा कर दिया है। बावजूद, प्रबंधन शुरुआत में अपनी प्रिंसिपल के पक्ष और बचाव में ही खड़ा रहा और स्कूल में मोबाइल लाने के लिए विद्यार्थी को समझाइश देने की बात कहता रहा।

    यह भी देखें... हंगामे के बाद जागे जिम्मेदार ! झूठ की बुनियाद पर खड़े बोधि इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य के विरुद्ध FIR दर्ज, 14 वर्षीय छात्र को प्रताड़ित करने पर हुई कार्रवाई

    वरना दर्ज नहीं हो पाता केस !

    गनीमत रही कि विद्यार्थी बोल पाने की स्थिति में रहा और उसने स्कूल प्रिंसिपल चौहान की करतूत मीडिया के साथ ही पुलिस और प्रशासन को बता सका। उसके बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही औद्योगिक क्षेत्र थाने पर प्रिंसिपल डॉली चौहान के विरुद्ध जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज हो सका है। अगर विद्यार्थी बयान देने की स्थिति में नहीं होता और प्रबंधन को घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज से झेड़छाड़ का मौका मिल गया होता तो शायद ही यह केस दर्ज हो पाता। वैसे भी स्कूल के संचालन से जुड़े लोगों को ऐसे मामलों को रफा-दफा करने में महारथ हासिल है। उन्हें सफलता नहीं मिल पाने की मुख्य वजह गंभीर घायल विद्यार्थी के परिजन का मुखर होना और उन्हें आदिवासी संगठनों का साथ मिलना रही।

    अपनी प्रिंसिपल पर अब भी भरोसा, इसलिए किया अस्थायी निलंबन

    विद्यार्थी के परिजन, आदिवासी संगठन के विरोध प्रदर्शन और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद स्कूल संचालक विवेक पितलिया ने प्रिंसिपल डॉली चौहान को निलंबित करने का आदेश तो जारी कर दिया है लेकिन उन्हें अभी भी उनके बेगुनाह होने का पूरा भरोसा है। यही वजह है कि प्रिंसिपल को जांच प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थायी रूप से ही निलंबित किया गया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रिंसिपल को तीन दिन में अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया गया है। प्रिंसिपल प्रबंधन की कार्रवाई या उन पर जो आरोप लग रहे हैं, यदि वे असहमत हैं तो उसके लिए भी स्कूल प्रबंधन से अपील कर सकती हैं। निलंबन अवधि में उन्हें स्कूल आने या किसी गतिविधि में शामिल होने की अनुमति नहीं रहेगी।

    यह भी देखें... रतलाम के बोधि इंटरनेशनल स्कूल की छत से कूदा 8वीं का छात्र, दोनों पैर फ्रैक्चर, सिर में भी आई चोट, स्कूल प्रबंधन ने दी यह सफाई

    सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस मान्यता निरस्त करने की मांग भी उठी

    उक्त घटनाक्रम के बीच लोग सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त कह रहे हैं। कोई बच्चों को स्कूल में मोबाइल फोन लेकर नहीं आने की बात कह रहे हैं तो कोई शिक्षकों को भी अपने मोबाइल फोन घरों में ही रख कर आने की आवश्यकता जता रहे हैं। चर्चा में स्कूल की शिक्षक और विद्यार्थी दोनों की ही गलती बताई जा रही है। वहीं कुछ लोग सीधे तौर पर बोधि इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन और उसकी प्रिंसिपल व शिक्षक को सीधे तौर पर गलत बताते हुए उन्हें जेल भेजने और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग कर रेह हैं।

    यह भी देखें... बंद होगा बोधि इंटरनेशनल स्कूल ? फर्जी न्यू रतलाम पब्लिक स्कूल को 10 रुपए प्रति वर्ग फीट पर आवंटित हुई थी जमीन, नगर निगम ने आवंटन निरस्त करने के लिए भेजा नोटिस

    फेसबुक पर इस मामले में हुई कुछ पोस्ट

    ‘हेमंत अजमेरा’ नामक एक व्यक्ति ने लिखा है कि-

    ‘बोधी इंटरनेशल स्कूल की मान्यता रद्द होनी चाहिए, इसे माफ न किया जाए ओर सभी पालकों को अपने बच्चों की tc ले लेनी चाहिए।’ इस पोस्ट का कई लोगों ने समर्थन भी किया है। वहीं एक व्यक्ति ने लिखा है कि ‘ज्यादा कुछ नहीं होना है’ जो स्कूल प्रबंधन के रसूख के आगे जिम्मेदारों की नहीं चलने का संकेत है।

    ‘मोहित लालन जैन’ लिखते हैं कि-

    ‘प्रिंसिपल को स्कूल में रहने का कोई अधिकार नहीं है। बच्चों के बार-बार सॉरी बोलने पर भी इतनी अकड़ अच्छी बात नहीं है। बच्चों के भविष्य के लिए प्राचार्य को रखा जाता है। कड़ी एक्शन होनी चाहिए। आज बच्चों को कुछ हो जाता तो इसकी जिम्मेदार कौन होती। मां-बाप से एक घर का चिराग मिट जाता।’

    ‘यशी मेनारिया’ की पोस्ट है कि-

    ‘बच्चों से हुई गलतियों को समझदारी और संवेदनशीलता के साथ स्वीकार कर लेना ही हर शिक्षक और अभिभावक का प्रमुख कर्तव्य होना चाहिए। जब हम उन्हें क्षमा करते हुए सही दिशा दिखाते हैं, तभी वे अपनी भूल से सीख पाते हैं और भविष्य में वही गलती दोहराने से बचते हैं।

    ‘सिंह साब’ नाम के एकाउंट की पोस्ट है-

    ‘Bacha innocent hai apne dosto ka naam bhi highlight kar diya.. teachers ko samjhna chahiye kis degree ka dabao banana hai bachcho par.. har bachcha strong nahi hota ke sab jhel jae..’

    ‘मोहिनी राय’ नाम से एक पोस्ट में कहा गया है कि-

    ‘teacher ya principal ne kuch nhi bola, bahut jada hi bol diya.. panic kar diya bachhe ko.. jbki bachha lagatar maafi mang raha tha ki aage se kabhi nhi karunga... bahut dar gaya tha apne kaan pakad k maafi mang raha tha.. but principal ne bola tmko risticate karta hu, tmhara career gaya ab.. papa ko aane do fir dekho tm... bachha kitna bhi ho chota h.. itna panic kiya gya usko.. use lga mera career gaya ab... isliye wo bardasht nhi kr paya kud gya... Itna kisi k bhi sath nhi karna chahiye atyachar’

    ‘सुकृति नवीन श्रीवास्तव’ नाम से की गई एक पोस्ट है-

    ‘Bacche se jayada principal ki galati h itni baar sry bolne ke baad bhi akad rahi thi’

    ‘प्रिंस शीनू खराड़ी’ के अनुसार-

    ‘Teacher's ko student par itna dabaaw nahi dalna chahiye tha.’

    ‘जयश्री डोशी’ लिखती हैं कि-

    ‘ज्यादातर इंग्लिश मीडियम स्कूल में टीचर B.Ed किए हुए नहीं होते हैं, इसलिए सही तरह से टीचिंग भी नहीं कर पाते हैं, यही वीडियो में दिख रहा है, सारे टीचर्स किस तरह से स्टूडेंट को डांट रही है, इसकी जगह कोई भी बच्चा डिप्रेशन में आ सकता है। मां बाप को भी समझना चाहिए की इंग्लिश सिर्फ बोलचाल की भाषा है संस्कार और संस्कृति की भाषा नहीं है बच्चों को ज्यादा परसेंटेज नहीं लेकिन खुद की पहचान बनाने का रास्ता दिखाना चाहिए।’

    इसी प्रकार ‘राजू पांडेय’ नाम के व्यक्ति की पोष्ट है कि-

    ‘इसको हटाओ गे दूसरा आयेगा ये नहीं चलेगा नियम ये होना चाहिए कि अगर कोई भी बच्चा स्कूल के दबाव में मारा तो स्कूल के प्रबंधक प्रिंसिपल क्लास टीचर को सब से पहले जेल हो और स्कूल कि मान्यता रद्द हो जब जाके ये सुधरेंगे।’

    'अमिता ओझा' नाम की एक फेसबुक यूजर ने लिखा-

    'सारे घटक कुछ कुछ सीमा तक। बालक ने शाला अनुशासन का पालन नहीं किया। अभिभावक का भय इतना की "ख़ैर होगा" तक ही बात सिमित नहीं रहेगी। शाला प्रशासन तो सबसे अधिक __। बच्चा आपसे कयी बार माफी मांग रहा है फिर थोड़ा नरम व सकरात्मकता रवैया होना चाहिए। बात बिगड़ जाए फिर क्या आप और आपकी समझदारी। मेरा दृष्टिकोण।'
    'बोधि' का क्या है अर्थ और संस्था में इसका कितना है प्रभाव

    'बोधि' शब्द का अर्थ है "जागृति," "ज्ञानोदय," या "श्रेष्ठतम ज्ञान।" यह शब्द संस्कृत और पाली भाषा से आया है। बौद्ध धर्म में इसका काफी गहरा महत्व है। यह बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण की स्थिति को दर्शाता है। इसका शाब्दिक अर्थ "जाग जाना" या "समझ जाना" भी होता है। यह बात अलग है कि एक स्वयं-भू 'इंटरनेशनल' होने का तमगा लगाने वाला स्कूल प्रबंधन 'बोधि' शब्द के अर्थ को न तो समझ पाया है और न ही अपने स्टाफ को ही समझा पाया है कि- उसे अपने विद्यार्थियों की मनःस्थिति को किस तरह भांपना है और उनसे किस तरह पेश आना है।

    ]]>
    Mon, 01 Dec 2025 23:22:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ब्राह्मण समाज ने IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कर ब्राह्मण बहन&बेटियों के अपमान पर जताया रोष https://acntimes.com/ratlam-demand-to-dismiss-and-arrest-ias-santosh-verma https://acntimes.com/ratlam-demand-to-dismiss-and-arrest-ias-santosh-verma एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं एवं बहनों के संबंध में कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रतलाम के ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। समाजजन ने सोमवार को कड़ा विरोध दर्ज कराया और कलेक्टर कार्यालय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र और उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा।

    आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ रतलाम का ब्राह्मण समाज सोमवार को सड़कों पर उतरा। समाजजन कालिका माता मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए। यहां से सभी वाहन रैली के रूप में फव्वारा चौक होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। यहाँ बद्जुबान अफसर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाजजन ने कलेक्टर के प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष वर्मा (IAS) द्वारा ब्राम्हण समाज की बेटियों के संबंध में अत्यंत अमर्यादित असंवेदनशील एवं अनुचित टिप्पणी की गई है। वर्मा का बयान समाज की माताओं-बहनों एवं बेटियों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। इसके कारण रतलाम जिले का समग्र ब्राम्हण समाज आक्रोशित एवं व्यथित है।

    यह भी पढ़ें... ऐसा कैसा आई IAS ! जातिगत घृणा और वैमनष्यता फैलाने वाले IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की उठी मांग, ब्राह्मण बोले- सरकार ने नहीं हटाया तो आंदोलन करेंगे

    ये मांग है ब्राह्मण समाज की

    • आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को तुरन्त गिरफ्तार किया जाए एवं उनके विरुद्ध दंण्डात्मक कार्यवाही की जाए।
    • ब्राम्हण समाज की बेटियों के लिए अमार्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को शासकीय सेवा के महत्वपूर्ण पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। अतः वर्मा को तुरन्त शासकीय सेवा से बरखास्त किया जाए।
    • संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को किसी भी समाज के लिए प्रतिकूल टिप्पणी करने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की नीति बनाई जाए।

    आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

    ब्राह्मण समाज ने ज्ञापन में चेतानी दी है कि शासन द्वारा संतोष वर्मा के विरुद्ध जब तक सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक समग्र ब्राम्हण समाज द्वारा धरना, प्रदर्शन एवं पुतला दहन सहित अन्य आंदोलनात्मक कार्रवाई की जाती रहेगी।

    ये रहे मौजूद

    ज्ञापन के दौरान नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र तिवारी, शांतिलाल शर्मा, कल्पना राजपुरोहित, पुष्पा वासन, आशा उपाध्याय, हंसा व्यास, आरती त्रिवेदी, रजनी व्यास, चंद्रकला त्रिवेदी, चंदा शर्मा, सविता तिवारी, प्रथमा कौशिक, मंजू जोशी, डॉ. सुलोचना शर्मा, अलका व्यास, संगीता व्यास, नीमा व्यास, गोविंद त्रिवेदी, नयन व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, डॉ. सुरेंद्र दवे, नवीन दवे, अजीत व्यास, श्याम उपाध्याय, दुर्गेश सुरोलिया, संजय मिश्रा शास्त्री, सौरभ दीक्षित, पुष्पेंद्र जोशी, विवेक शर्मा, मदनमोहन शर्मा, स्नेहिल उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा, दीपक जोशी, चंपालाल जोशी, मनीष शर्मा, अनिल पुरोहित, नीरज सुरोलिया, कपिल व्यास, राजेश व्यास, मिथिलेश मिश्रा, विशाल उपाध्याय, अश्विन तिवारी, शैलेश शर्मा, डॉ. रविंद्र उपाध्याय, हितेश कामरेड, ओ. पी. पालीवाल, डॉ. आई. पी. त्रिवेदी, डॉ. के. जी. आचार्य, गोपाल जोशी, जयवंत गुप्ते, राजेश चाष्टा, सुरेश दवे, नितिन दवे, श्रेयांश तिवारी, राजेश डोरिया, जगदीश उपाध्याय, दिव्यांश तिवारी, राजेंद्र जोशी सहित समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    इन्होंने भी सौंपा ज्ञापन

    पं. संजय शिवशंकर दवे, उमेश जोशी, पं. जोगेश्वर उपाध्याय, पं. हितेंद्र जोशी, सौरभ दीक्षित, पं. संजय मिश्र शास्त्री, मनीष शर्मा, चेतन शर्मा, ओ. पी. त्रिवेदी ने भी मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इन्होंने ज्ञापन में बताया कि संतोष वर्मा द्वारा दिया गया वक्तव्य सिर्फ ब्राह्मण समाज की बेटियों के लिए ही नहीं, बल्कि किसी भी बेटी के प्रति अशोभनीय वक्तव्य है। यह हमारे देश, संस्कृतिक के अनुरूप न होकर निंदनीय है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान तथा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई गई लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना के लिए भी आघात है।ऐसे अधिकारी द्वारा दिया गया वक्तव्य समाज में वैमनष्यता उत्पन्न करने वाला बयान है। ऐसे अधिकारी को सस्पेंड कर राज्य सरकार भारत सरकार को पत्र लिख कर बर्खास्त करने के लिए भी अनुशंसा करे।

    ]]>
    Mon, 01 Dec 2025 20:16:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
    SIR के लिए एक और अवसर ! मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 11 दिसंबर तक भरे जाएंगे गणना पत्रक, अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी को https://acntimes.com/sir-date-extended https://acntimes.com/sir-date-extended एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए तारीखें एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी हैं। इसके लिए आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार अब 11 दिसंबर 2025 तक गणना पत्रक भरे जा सकेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनकी घोषणा की है।

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि के संदर्भ में 12 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। गणना 11 दिसंबर तक चलेगी। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण / पुनर्व्यवस्थापन 11 दिसंबर तक होगा। कंट्रोल टेबल का अद्यतनीकरण और प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होगी।

    कलेक्टर सिंह के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर को किया जाएगा। इस पर दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक रहेगी। नोटिस जारी करने, सुनवाई और सत्यापन का काम ईआरओ द्वारा 16 दिसंबर से 7 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों के स्वास्थ्य मापदंडों की जाँच करना और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति 10 फरवरी 2026 तक की जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को होगा।

    रतलाम जिले में 95.36 प्रतिशत कार्य पूर्ण

    कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन में निर्वाचन संबंधी विशेष गहन पुनरीक्षण SIR का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। जिले में अब तक 95.36 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

    ]]>
    Sun, 30 Nov 2025 23:15:50 +0530 Niraj Kumar Shukla
    हंगामे के बाद जागे जिम्मेदार ! झूठ की बुनियाद पर खड़े बोधि इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य के विरुद्ध FIR दर्ज, 14 वर्षीय छात्र को प्रताड़ित करने पर हुई कार्रवाई https://acntimes.com/fir-lodged-against-the-principal-of-bodhi-international-school-ratlam https://acntimes.com/fir-lodged-against-the-principal-of-bodhi-international-school-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । झूठ की बुनियाद पर खड़े बोधि इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन का एक और झूठ साबित हो गया। कल तक छात्र को प्रताड़ित करने के आरोप से बच रहे स्कूल की प्राचार्य के विरुद्ध जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने 14 वर्ष के एक छात्र को इतना प्रताड़ित किया कि उसने तंग आकर स्कूल की छत से छलांग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्र की हालत गंभीर है और उसका अहमदाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    डोंगरानगर स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले 14 वर्षीय एक छात्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा ली थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हुए हैं तथा शरीर में अन्य जगह भी चोट आई है। उसका इलाज अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले को लेकर शनिवार सुबह जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशूराम निनामा, छात्र के परिजन और आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने स्कूल के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित जन ने कई बार स्कूल के गेट पर ताला लगाने का प्रयास भी किया।

    प्राचार्य धमकाती रही, छात्र माफी मांगता रहा

    प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर तहसीलदार ऋषफ ठाकुर, टीआई सत्येंद्र रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे दोषी प्राचार्य और स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने, स्कूल की मान्यता निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें प्राचार्य डॉली चौहान छात्र को प्रताड़ित करते नजर आ रही हैं। उन्होंने उसे उसके द्वारा अर्जित दर्जनों मेडल छीनने तक की भी धमकी दी। इतना ही नहीं स्कूल आए छात्र के अभिभावकों को भी दूसरे कक्ष में बैठाए रखा और उससे मिलने तक नहीं दिया। इस दौरान छात्र कान पकड़ कर और सिर झुका कर माफी मांगता रहा। इसके बाद भी प्राचार्य उसे स्कूल से सस्पेंड करने की बात कही। इसी प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने तेजी से स्कूल की ऊपरी मंजिल की ओर दौड़ लगा दी और कुछ ही पल बाद तीसरी मंजिल से कूद गया।

    दो बार रद्द हो चुकी मान्यता, फिर संचालित है स्कूल

    प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अभी 14 नवंबर बाल दिवस पर हुए आयोजन के दौरान भी स्कूल में हादसा हुआ था जिसमें कुछ विद्यार्थी घायल हो गए थे। उनमें से एक जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशूराम निनामा की भतीजी भी थी। एक बच्चे के तो हाथ में काफी चोट आई थी। तब भी स्कूल प्रबंधन ने टाल-मटोल की थी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पूर्व में स्कूल की मान्यता दो बार रद्द हो चुकी है, इसके बाद भी यह संचालित हो रहा है। इतना ही नहीं स्कूल भवन झूठ की बुनियाद पर खड़ा है। जिस जगह स्कूल भवन बना हुआ है वह फर्जी संस्था के नाम पर औने-पौने दाम में हथियाई गई थी जिसका जो कि अस्तित्व में ही नहीं है।

    ये शामिल रहे प्रदर्शन में

    जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, मध्य प्रदेश भील विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक दिनेश माल, चंदू मइड़ा, किशन सिंघाड़, मीरा कटारा, पूजा चारेल, प्रकाश भाभर, सुभाष चारेल, सोनिया भाभर, प्रत्यूष कटारा, ध्यान वीर, शैलेंद्र हाड़ा, सरपंच संघ अध्यक्ष छोटू भाभर, नारायण डोडियार, अमन सिंगार सहित बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें... रतलाम के बोधि इंटरनेशनल स्कूल की छत से कूदा 10वीं का छात्र, दोनों पैर फ्रैक्चर, सिर में भी आई चोट, स्कूल प्रबंधन ने दी यह सफाई

    रात में दर्ज हुई प्राचार्य पर एफआईआर

    प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने का भरोसा दिए जाने पर छात्र के परिजन और प्रदर्शनकारियों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया था। हालांकि, कार्रवाई करने में काफी वक्त लग गया। शनिवार रात को आरोपी प्राचार्य डॉली चौहान के विरुद्ध जुवेनाइल जस्टिस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बता दें, कि- उक्त घटना को लेकर शुक्रवार को स्कूल संचालक राजेंद्र पितलिया ने कहा था कि छात्र एक दिन पूर्व मोबाइल फोन लेकर स्कूल आया था। इसके चलते समझाइश के लिए उसके अभिभावक को बुलवाया था। समझाइश के दौरान बच्चे ने अचानक स्कूल की छत से छलांग लगा दी थी। हालांकि, तब उन्होंने प्राचार्य द्वारा छात्र को डराने-धमकाने या अभिभावकों को छात्र से नहीं मिलने देने की बात छिपाई थी।

    यह भी पढ़ें : बंद होगा बोधि इंटरनेशनल स्कूल ? फर्जी न्यू रतलाम पब्लिक स्कूल को 10 रुपए प्रति वर्ग फीट पर आवंटित हुई थी जमीन, नगर निगम ने आवंटन निरस्त करने के लिए भेजा नोटिस

    ]]>
    Sat, 29 Nov 2025 23:37:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम के बोधि इंटरनेशनल स्कूल की छत से कूदा 8वीं का छात्र, दोनों पैर फ्रैक्चर, सिर में भी आई चोट, स्कूल प्रबंधन ने दी यह सफाई https://acntimes.com/an-8th-grade-student-jumped-from-the-roof-of-bodhi-international-school-in-ratlam https://acntimes.com/an-8th-grade-student-jumped-from-the-roof-of-bodhi-international-school-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर का बोधि इंटरनेशनल स्कूल एक बार फिर चर्चा में है। यहां कक्षा 10वीं में पढ़ने वाला एक छात्र स्कूल की छत से नीचे कूद गया। इससे छात्र के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और सिर में भी चोट आई है। जिस समय घटना हुई, उस समय छात्र के पिता स्कूल में ही मौजूद थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    शुक्रवार सुबह शहर के बोधि इंटरनेशनल स्कूल से बड़ी खबर आई। यहां पढ़ने वाला 8वीं का एक छात्र सुबह करीब 10 बजे स्कूल की तीसरी मंजिल की छत से कूद गया। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल स्टाफ गंभीर घायल छात्र को समीप के निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे 80फीट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार छात्र के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। सिर और हाथ में भी चोट आई है। छात्र की स्थिति अभी नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू कर दी।

    पिता के सामने हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार जिस वक्त हादसा हुआ उस समय छात्र के पिता स्कूल में ही मौजूद थे। उन्हें यहां स्कूल प्रबंधन द्वारा बुलाया गया था। प्राचार्य के कक्ष में स्कूल प्रबंधन ने पिता के समक्ष छात्र को कुछ कहा जिससे पहले वह पास के एक क्लास रूम में जाकर बैठ गया। कुछ ही देर बाद वह लगभग दौड़ता हुआ स्कूल की छत पर पहुंचा और छलांग लगा दी। चर्चा है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से एक दिन पूर्व छात्र को प्रताड़ित किया गया था और अगले ही दिन उसके पिता को भी तलब कर लिया गया। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, प्रताड़ना को लेकर अभी कुछ भी दावे का साथ नहीं कहा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : बंद होगा बोधि इंटरनेशनल स्कूल ? फर्जी न्यू रतलाम पब्लिक स्कूल को 10 रुपए प्रति वर्ग फीट पर आवंटित हुई थी जमीन, नगर निगम ने आवंटन निरस्त करने के लिए भेजा नोटिस

    स्कूल में मोबाइल फोन लाने पर बुलाया था पिता को

    स्कूल संचालक राजेंद्र पितलिया ने एसीएन टाइम्स को बताया कि गुरुवार को कक्षा 10वीं का एक छात्र स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आया था। उसने स्कूल में रील भी बनाई थी और इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी से पोस्ट भी की थी। इसका पता चलने पर स्टाफ ने उसे समझाइश दी थी और उसके पिता को शुक्रवार को स्कूल बुलाया था। पिता सामने ही स्टाफ द्वारा छात्र को समझाइश दी जा रही थी कि स्कूल में मोबाइल फोन लाना गलत और प्रतिबंधित भी है। पितलिया के अनुसार स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र के इलाज कराया जा रहा है।

    बच्चों, ऐसा करना नादानी है !

    बोधि इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह जांच का विषय है। इसके बावजूद एसीएन टाइम्स परिवार की आप सभी बच्चों से अपील है कि हालत कुछ भी हों, कैसे भी हों, परंतु ऐसा कदम भूलकर भी न उठाएं। ऐसा करना नादानी है। आप इस देश का भविष्य हैं, आप अपने माता-पिता और परिजन के ख्वाबों की उजली तस्वीर हैं। ऐसे कुछ भी करने से पहले 10 बार सोचिए, कि- "क्या आपके ऐसा गलत कदम उठाने से कुछ भी अच्छा हो सकता है ? यकीन जानिए- आपके ऐसा करने से कुछ भी अच्छा नहीं होगा। हां, आपके माता-पिता और जिन्हें आपकी परवाह हैं उनके ख्वाब जरूर चकनाचूर हो जाएंगे। इसलिए, जब भी कोई ऐसा पल आए जब आपको लगे कि यह जिंदगी या दुनिया काम की नहीं है, तो अपने माता-पिता को होने वाली तकलीफ के बारे में विचार कीजिए।"

    ]]>
    Fri, 28 Nov 2025 16:05:19 +0530 Niraj Kumar Shukla
    ऐसा कैसा आई IAS ! जातिगत घृणा और वैमनष्यता फैलाने वाले IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की उठी मांग, ब्राह्मण बोले& सरकार ने नहीं हटाया तो आंदोलन करेंगे https://acntimes.com/demand-for-dismissal-of-ias-santosh-verma https://acntimes.com/demand-for-dismissal-of-ias-santosh-verma एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भोपाल में पिछले दिनों आयोजित कर्मचारी सम्मेलन में कर्मचारी संगठन में कर्मचारी हितों की बात करने के बजाय आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने जातिगत घृणा और वैमनष्यता फैलाने वाली बात कही। यह घोर निंदनी है। ऐसे आईएएस अधिकारी को सरकार तुरंत बर्खास्त करे और उसके विरुद्ध कदाचरण का केस भी दर्ज किया जाए।

    यह मांग अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी एवं महामंत्री पं. तरुण उपाध्याय ने की है। पदाधिकारीद्वय ने कहा कि ऐसे अधिकारी समाज में घृणा पैदा कर जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। वे जो सवर्ण और अनुसूचित जाति-जनजाति के भाइयों के बीच में घृणा, भेदभाव व वैमनष्यता पैदा कर आपस में लड़ाना चाहते हैं। यदि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करेगा।

    सीएम से की कार्रवाई की मांग

    घृणित मानसिकता एवं ओछी विचारधारा वाले आईएएस अधिकारी वर्मा के सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाले उक्त बयान की मोड़ चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज युवा समिति के अध्यक्ष पं. डॉ. रवीन्द्र उपाध्याय, सचिव पं. तरुण मोड़, कोषाध्यक्ष अशीष दवे, महामंत्री डॉ. ऋषि भट्ट, जयेश शर्मा, केतन जोशी, औदिच्य ब्राह्मण महासभा के पं. डॉ. राकेश राज शर्मा, राजेश अवस्थी, प्रवीण रावल, ओ. पी. पुरोहित, शिवेंद्र दुबे, धर्मेंद्र शर्मा, यतींद्र जोशी, चौबीसा ब्राह्मण समाज के संजय पुरोहित, श्रीमाली ब्राह्मण समाज के रविंद्र त्रिवेदी, देवेंद्र शर्मा आदि ने भी घोर निंदा की है। सभी ने तुच्छ मानसिकता वाले इस अधिकारी पर तत्काल कार्यवाही की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव से की है।

    ब्राह्मण बेटियों का अपमान

    आईएएस अधिकारी और अजाक्स के प्रांतीय नेता संतोष वर्मा के विवादास्पद बयान पर श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की रतलाम इकाई ने भी नाराजी जताई है। अध्यक्ष सुरेश जोशी ने बताया कि आईएएस वर्मा जो कि अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष हैं, ने आरक्षण की अवधि पर टिप्पणी करते हुए ​विवादित बयान दिया है। उनके भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि ​"आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान में नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता।" यह अशोभनीय, जातिवादी सोच का परिचायक और ब्राह्मण बेटियों का अपमान है।

    चरणबद्ध आंदोलन होगा

    समाज के अध्यक्ष सुरेश जोशी, पूर्व अध्यक्ष शकुंतला त्रिवेदी, जितेंद्र भट्ट, हरिओम जोशी, मनकामनेश्वर जोशी, डॉ. ओमप्रकाश जोशी, रतलाम इकाई के सचिव बृजेंद्र नंदन मेहता, कोषाध्यक्ष प्रकाश उपाध्याय, अनिल भट्ट, भरत किशोर भट्ट, अक्षयप्रसाद मेहता, नर्मदाशंकर भट्ट, पुष्पेंद्र जोशी, जसवंत जोशी, महेश जोशी एवं समाजजन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि ऐसी वैमनस्यता फैलाने वाले अधिकारी को तुरंत बर्खास्त करें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो समाज द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

    ]]>
    Wed, 26 Nov 2025 20:51:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
    कोर्ट का फैसला ! 3 व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को प्रत्येक मामले में 6&6 वर्ष के कारावास की सजा, न्यायालय ने 10 हजार रुपए अर्थदंड भी सुनाया https://acntimes.com/ratlam-murderer-sentenced-to-imprisonment https://acntimes.com/ratlam-murderer-sentenced-to-imprisonment एसीएन टाइम्स @ रतलाम । घर के सामने वाहन रखने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों पर चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति को रतलाम के एक न्यायालय ने 6 साल के कारावास की सजा चुनाई है। अभियुक्त को तीनों ही व्यक्तियों पर हमला करने के मामले में दोषी ठहराते हुए प्रत्येक में कारावास की सजा हुई है। आरोपी पर अर्थदंड भी लगाया गया है।

    अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने बताया कि फरियादी हरीश ने 25 मार्च 2019 की शाम 6:00 बजे सिविल हॉस्पिटल रतलाम में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि वह शहर के नाहरपुरा में रहता है। वह ऑटो गैरेज संचालक है। उसकी दुकान और घर एक ही जगह है जिसके पास में अभय उर्फ अब्बू पितलिया का घर है। हरीश के अनुसार बाजार आने-जाने वाले लोग अभय के घर के सामने वाहन खड़े कर देते थे। इसे लेकर वह आए दिन हरीश और उनके परिवार से झगड़ता रहता था।

    जो आया सामने, उस पर किया हमला

    हरीश ने पुलिस को बताया था कि 25 मार्च 2019 की शाम 6:00 बजे उनके पिता गोवर्धनलाल नीचे घर के बाहर खड़े थे। तभी आरोपी अभय पितलिया ने उनके पिता से झगड़ना और बोला कि उसके घर के सामने गाड़ी क्यों खड़ी करवाते हो। फरियादी के पिता ने कहा कि- अभी हटा देते हैं। इतने में अभय पीतलिया गोवर्धनलाल के साथ गाली गलौच करने लगा। यह देख हरीश भी नीचे उतर कर आ गया। तभी आरोपी अभय ने गोवर्धन को जान से मारने की नीयत से चाकू निकालकर उनके पेट एवं बाएं हाथ की कोहनी हमला किया। इससे पिता गोवर्धनलाल नीचे गिर गए। हरीश ने अभय को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने हरीश पर भी चाकू से हमला कर दिया। चाकू सीने में लगा जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। बीच-बचाव के लिए हरीश का भाई प्रमोद भी आया तो अभय ने उन पर भी हमला कर दिया। चाकू प्रमोद के चेहरे पर लगा। इसी दौरान वहां हरीश के फूफा सुनीर राठौर भी पहुंच गए लेकिन आरोपी अभय वहां से भाग निकला।

    दोनों पक्षों के विरुद्ध दर्ज हुआ था केस

    अतिरिक्त लोक अभियोजक चौहान के अनुसार फरियादी हरीश की शिकायत पर माणक चौक थाने पर भादंवि की धारा 307 और 294 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी अभय पितलिया ने भी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके चलते गोवर्धन, हरीश तथा विमल चौहान के विरुद्ध धारा 323, 294 भादंवि में केस दर्ज किया गया था। दोनों प्रकरणों का विचारण अष्टम जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया के यहां हुआ। यहां अभियोजन द्वारा साक्ष्य एवं दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। अभय उर्फ अब्बू पितलिया को तीनों आहत गणों को जान से मारने की नीयत से प्राण घातक चोट पहुंचाई जाने का दोषी पाए जाने पर न्यायाधीश मंडोरिया ने तीनों मामलों में अलग-अलग दंडित किया।

    यह हुई आरोपी को सजा

    अभियुक्त अभय को सभी प्रकरणों में 6-6 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई तथा ₹9000 अर्थदंड भी किया गया। इसके साथ ही आयुध अधिनियम की धारा 25 1(B) के तहत 2 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा एवं ₹1000 अर्थ दंड भी सुनाया गया है। वहीं क्रॉस प्रकरण में गोवर्धन चौहान, हरीश चौहान तथा विमल चौहान को आरोपी के साथ धारदार हथियार से मारपीट करने का दोषी पाए जाने पर 6-6 माह के कारावास एवं ₹1000 के अर्थदंड से दंडित किया गया। प्रकरण में पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने की।

    ]]>
    Wed, 26 Nov 2025 19:33:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    रतलाम में शॉर्ट एनकाउंटर ! पुलिस से पिस्टल छीनकर भाग रहा था हत्या और लूट का आरोपी, पैर में गोली मारी, TI यादव भी घायल https://acntimes.com/short-encounter-of-murder-accused-in-ratlam https://acntimes.com/short-encounter-of-murder-accused-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की पी. एंड टी. कॉलोनी के पास मालवा नगर में सेवानिवृत्त शिक्षिका की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट के इरादे से काम वाली बाई, उसकी बेटी ने एक युवक के साथ मिलकर वृद्धा की गला रेत कर हत्या कर दी थी। आरोपी युवक ने बीती रात दीनदयालनगर टीआई अनुराग यादव की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार कर घायल किया। घटना में टीआई यादव भी जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

    23 और 24 नवंबर की दरमियानी रात मालवा नगर निवासी वृद्धा सरला धनेतवाल की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। उनका शव वाशरूम में कमोड पर मिला था। वारदात के बाद घर में रखे जेवर और संपत्ति संबंधी दस्तावेज भी लूट लिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने एसआईटी गठित की थी। आरोपी पर 10 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। एसआईटी व पुलिस टीम ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की और एक हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसमें पुलिस को कुछ सुराग मिले। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में वारदात वाली रात एक संदिग्ध व्यक्ति शिक्षिका के घर की तरफ जाता और कुछ समय बाद रेलवे स्टेशन की ओर जाता नजर आया। इसके आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान का प्रयास तेज कर दिया। संदिग्ध की पहचान उज्जैन जिले के नागदा निवासी सागर मीणा नामक व्यक्ति के रूप में हुई। यह भी पता चला कि वारदात में दो से अधिक लोग शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने वारदात में शिक्षिका के यहां काम करने वाली बाई लीला डामोर, उसकी बेटी मोना और आरोपी सागर मीणा को गिरफ्तार किया है। सागर ट्रेनों में फेरी लगाकर बैक सुधारने का काम करता है।

    लघुशंका के बहाने वाहन रुकवाया, भागने का प्रयास किया

    पुलिस ने आरोपी लीला और मोना को रतलाम से हिरासत में लिया जबकि आरोपी सागर मीणा को झाबुआ से हिरासत में लिया। पुलिस बीती रात आरोपी सागर को रतलाम लेकर आ रही थी। इसी दौरान आरोपी सागर ने रानीसिंग गांव के पास लघुशंका के बहाने वाहन रुकवाया। वाहन रुकते ही उसने टीआई अनुराग यादव के साथ धक्का-मुक्की की और उनकी पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। अचानक हुए घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोली चला दी। गोली आरोपी सागर के पैर में लगी। धरपकड़ के दौरान आरोपी ने भी हमला किया जिसमें टीआई यादव भी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को रतलाम के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

    आज होगा मामले का खुलासा

    घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार सहित पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। उन्होंने घायल आरोपी सागर मीणा की स्थिति जानी। घायल टीआई अनुराग यादव से भी मिले। एसपी ने डॉक्टरों से दोनों के उपचार की जानकारी ली। एसपी अमित कुमार के अनुसार सीनियर सीटिजन की हत्या व लूट के मामले में लीड मिलने पर आरोपी सागर को हिरासत में लिया गया था। उसने हिरासत से भागने तथा टीम पर हमला करने का प्रयास किया। सेल्फ डिफेंट में पुलिस को कार्रवाई करना पड़ी। इसमें टीआई यादव को भी चोट आई है। मामले का खुलासा शीघ्र किया जाएगा।

    धराड़ से 6 साल पहले हुई थीं सेवानिवृत्त

    बता दें कि, सरला पति स्व. दुर्गालाल धनेतवाल (68) 6 वर्ष पूर्व समीपस्थ धराड़ के सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त हुईं थी। वे मालवा नगर स्थित अपने निवास में अकेली ही रहती थीं। उनकी 23 व 24 नवंबर की दरमियानी रात घर में घुसकर गला रेतकर की हत्या कर दी गई थी। आशंका है कि शिक्षिका द्वारा आत्मरक्षा के लिए घर में रखे गए हथियार से ही आरोपी ने गला रेता। हत्या क बाद  आरोपी उनके आभूषण और मोबाइल फोन भी ले गए थे। शिक्षिका को अगले दिन सुबह शादी मेंशमिल होने उज्जैन जाना था। उन्हें लेने के लिए परिजन जब उनके घर पहुंचे तो वारदात का पता चला। घटना को लेकर उज्जैन जोन के आईजी उमेश जोगा ने मंगलवार को रतलाम पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया था। उन्होंने एसपी कुमार से वारदात की पूरी जानकारी ली थी तथा हत्याकांड की गुत्थी जल्द सुलझाने के निर्देश भी दिए थे। वारदात को सुलझाने में गुजरात की वडोदरा क्राइम ब्रांच, झाबुआ पुलिस ने भी मदद की।

    ]]>
    Wed, 26 Nov 2025 10:22:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आवासहीन गरीबों का सर्वे 13 दिसंबर तक, प्रारंभिक सूची का प्रकाशन 14 दिसंबर को, आपत्तियों व सुझावों पर विचार के लिए समिति गठित https://acntimes.com/urban-homeless-poor-survey-in-ratlam https://acntimes.com/urban-homeless-poor-survey-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आवासहीन गरीबों के सर्वेक्षण का काम शुरू हो चुका है। यह 13 दिसंबर तक चलेगा। प्रारंभिक सूची का प्रकाशन 14 दिसंबर को किया जाएगा। इस सूची को लेकर प्राप्त होने वाले सुझाव और आपत्तियों पर विचार कर निराकरण के लिए समितियों का गठन किया गया है।

    यह जानकारी शहरी अभिकरण विभाग के परियोजना अधिकारी अरुण कुमार पाठक ने दी है। उन्होंने बताया कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल तथा राजस्व विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के बीएलसी घटक के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। इसके अनुसार जिस भी आवेदक के पास भूमि के संबंध में राजस्व विभाग द्वारा मान्य दस्तावेज (जैसे रजिस्ट्री, पटटा, भू-अधिकार पत्र अथवा भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज) के आधार पर लाभ प्रदान किया जाएगा। इसी आधार पर भूमि से संबधित समस्याओं का निराकरण भी किया जाना है।

    इन्हें होगी पट्टे की पात्रता

    परियोजना अधिकारी पाठक के अनुसार म.प्र. नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति को जिले के शहरी क्षेत्रों में शासकीय / स्थानीय निकाय / विकास प्राधिकरण की भूमि पर ऐसे भूमिहीन (आवासहीन) नगरीय गरीब व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार प्राप्त करने की पात्रता होगी जो 31 दिसंबर 2020 की स्थिति में ऐसी भूमि पर कब्जा रखते हों। नगरीय क्षेत्र में वास्तविक रूप से निवास करने वाले ऐसे आवासहीन व्यक्तियों (गरीबों) को आवासीय भूमि के स्थाई / अस्थाई पट्टे दिये जाने के के लिए सर्वेक्षण 20 नवंबर को शुरू हो चुका है। सर्वे 13 दिसंबर तक चलेगा। पाठक ने बताया कि प्रारंभिक सर्वेक्षण सूची का प्रकाशन 14 दिसंबर को किया जाना है।

    समितियों में ये रहेंगे शामिल

    इस सूची के संबध में प्राप्त आपत्तियों / सुझावों पर विचार हेतु कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा समितियां गठित की गई हैं। इसमें जिला मुख्यालय के नगरीय क्षेत्रों के लिए अध्यक्ष कलेक्टर रहेंगी। सदस्य के रूप में एसपी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के उप संचालक, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी रहेंगे। इसी प्रकार अन्य नगरीय क्षेत्रों के लिए अध्यक्ष संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रहेंगे, सदस्य के रूप में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, संबंधित उपखण्ड अधिकारी (पुलिस), उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण  रतलाम, संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी रहेंगे।

    ]]>
    Wed, 26 Nov 2025 01:30:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
    सांदीपनी (सीएम राइज) विद्यालय के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर का जनवादी लेखक संघ ने किया अभिनंदन https://acntimes.com/janvadi-lekhak-sangh-ratlam-gajendra-singh-rathore-honor https://acntimes.com/janvadi-lekhak-sangh-ratlam-gajendra-singh-rathore-honor एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रचना प्रक्रिया जीवन में ताकत देती है। रचनात्मक होना ऊर्जा युक्त होना है। अपने प्रारंभिक जीवन में जनवादी मूल्यों से प्रेरित साहित्य से जुड़ने का अवसर मिला और शिक्षक रवींद्र व्यास ने रंगकर्म से जोड़ा। इन सब से मिलकर मुझे हर क्षेत्र में नया करने की प्रेरणा मिली। यही कारण है कि शिक्षा के क्षेत्र में मैंने अपने कुछ प्रयास किए जिसे देश एवं दुनिया में मान्यता मिली। मेरी सफलता के पीछे रतलाम के रचनाकारों और उनके विचारों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। इसे मैं विस्मृत नहीं कर सकता।

    उक्त विचार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एवं हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी में शैक्षिक संगोष्ठी में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे शिक्षक गजेंद्र सिंह राठौर ने जनवादी लेखक संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जो नवाचार हमने अपनी संस्था में किए उसमें शिक्षक को कार्य करने की स्वतंत्रता और पूरा सम्मान देना महत्वपूर्ण रहा। राठौर ने सीएम राइस (सांदीपनी) विद्यालय के विश्व के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में चुने जाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।

    साहित्यिक परंपरा को शिक्षा के माध्यम से साबित किया राठौर ने

    अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अनुवादक प्रो. रतन चौहान ने की। उन्होंने कहा कि राठौर ने अपनी रचनात्मकता का सकारात्मक प्रयोग कर साबित किया है कि जो सृजन से जुड़ा होता है, वह सदैव मनुष्यता की भलाई का कार्य करता है। श्रेष्ठ साहित्य सदैव आम आदमी के पक्ष में खड़ा रहने और उसकी दुख तकलीफों को सहन कर उसे सम्मान देने के प्रति प्रेरित करता है। राठौर ने भारत की साहित्यिक परंपरा को शिक्षा के माध्यम से साबित किया है।

    शाल-श्रीफल से किया सम्मान

    जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर ने इस अवसर पर शिक्षक गजेंद्र सिंह के द्वारा किए गए नवाचारों की चर्चा करते हुए उन्हें बधाई दी। राजेंद्र शर्मा ने नवाचारों को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया। संस्था द्वारा शाल, श्रीफल से राठौर का सम्मान किया गया।

    इन्होंने पढ़ी रचनाएं

    राठौर के सम्मान में आयोजित काव्य गोष्ठी में उपस्थित रचनाकारों ने अपनी प्रभावी रचनाओं से गोष्ठी को नई ऊंचाइयां प्रदान की। समसामयिक विषयों पर रचनाएं प्रो. रतन चौहान, डॉ. पूर्णिमा शर्मा, सिद्दीक़ रतलामी, विनोद झालानी, नरेंद्र सिंह डोडिया, हीरालाल खराड़ी, दुष्यंत व्यास, नरेन्द्र त्रिवेदी, पूजा चौपड़ा, गजेंद्र सिंह राठौर, सुनील व्यास, कीर्ति शर्मा, जितेंद्र सिंह पथिक, सुभाष यादव, सुनील व्यास, राजेंद्र शर्मा, आशीष दशोत्तर, मांगीलाल नगावत, एस. के. मिश्रा, कला डामोर ने रचनाएं पढ़ीं। संचालन जनवादी लेखक संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर ने किया। अंत में दिवंगत कांतादेवी दशोत्तर एवं साहित्यकार सत्यनारायण भटनागर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सुधिजन मौजूद थे।

    स्वयं प्रकाश उपाध्याय पर केंद्रित आयोजन 14 को

    जनवादी लेखक संघ द्वारा 'एक रचनाकार का रचना संसार' शृंखला के तहत आठवीं कड़ी में रतलाम के वरिष्ठ रचनाकार रहे स्वयं प्रकाश उपाध्याय की रचनाओं की प्रस्तुति एवं उन पर विमर्श 14 दिसंबर रविवार को प्रातः 11 बजे भगतसिंह पुस्तकालय शहर सराय रतलाम पर होगा। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में केंद्रित रचनाकार की रचनाओं की प्रस्तुति शहर के सुधिजन करते हैं और उन पर आपसी विमर्श होता है। जनवादी लेखक संघ ने शहर के सुधिजन से आयोजन में उपस्थित का आग्रह किया है।

    ]]>
    Sun, 23 Nov 2025 22:55:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
    आरक्षक बना रक्षक ! सायबर सेल में पदस्थ मयंक व्यास ने 13 माह के जुड़वा बच्चों को दिया रक्त, ताकि& मसूमों को मिले नया जीवन https://acntimes.com/ratlam-police-constable-mayank-vyas-blood-donation https://acntimes.com/ratlam-police-constable-mayank-vyas-blood-donation एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश पुलिस का ध्येय वाक्य है ‘देश भक्ति – जन सेवा’। इसे चरितार्थ किया रतलाम में पदस्थ मयंक व्यास ने। आरक्षक मयंक ने बतौर ‘रक्षक’ रक्तदान कर 13 माह के जरूरतमंद जुड़वा बच्चों को नया जीवन प्रदान किया। इसकी सभी सराहना कर रहे हैं।

    मयंक पुलिस विभाग की सायबर सेल में रतलाम जिले में पदस्थ हैं। उन्हें जैसे ही पता चला कि अस्पताल में भर्ती 13 महीने के जुड़वा बच्चों का जीवन खतरे में है और उन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता है तो वे खुद को रोक नहीं सके। मयंक सीधे ब्लडबैंक पहुंचे और अनजान जुड़वा बच्चों के लिए रक्तदान देकर उनके जीवन के रक्षक बन गए। उनके इस सद्कार्य में हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप एंड टीम (हेल्पिंग हैंड्स रतलाम वेलफेयर सोसाइटी) सहभागी बनी। सैल्यूट है ऐसे सद्कार्य और जीवन रक्षकों को एसीएन टाइम्स परिवार की ओर से नमन है।

    ]]>
    Sun, 23 Nov 2025 15:15:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
    नियुक्ति / मनोनयन : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की कृषि उपज मंडी इकाई का गठन, विमल जैन अध्यक्ष व संदीप चौपड़ा सचिव बने https://acntimes.com/new-appointment-in-akhil-bharatiya-grahak-panchayat-ratlam https://acntimes.com/new-appointment-in-akhil-bharatiya-grahak-panchayat-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विगत 50 से अधिक वर्षों से ग्राहक हित में कार्य करने वाली एवं व्यवस्थाओं के सुधार व निर्माण करने वाली संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की रतलाम कृषि उपज मंडी इकाई का गठन किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कौशल की अनुशंसा पर प्रांत सहसचिव अनुराग लोखंडे ने घोषणा की।

    ग्राहक पंचायत की मंडी इकाई में अध्यक्ष विमल जैन, उपाध्यक्ष मांगीलाल मोदी, रीतेश बाफना, मनोज चौरड़िया, सचिव संदीप चौपड़ा, सहसचिव संदीप राठौर व पंकज चौपड़ा, कोषाध्यक्ष दीपक ओरा, प्रचार प्रसार प्रमुख भारत देवड़ा, सदस्यता प्रमुख पवन असावा को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही कृषि उपज मंडी व प्याज़ एवं लहसुन व्यापारियों क़ी 40 सदस्यीय समिति भी गठित क़ी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष विमल जैन ने बताया कि इकाई मंडी व्यापारियों की समस्याओं पर मंडी प्रशासन व जिला प्रशासन से संवाद करेगी। इसका उद्देश्य रतलाम मंडी एक आदर्श मंडी के रूप में स्थापित होकर नगर के विकास में सहयोगी बनना है। 

     

    ]]>
    Sun, 23 Nov 2025 00:16:25 +0530 Niraj Kumar Shukla
    SIR के लिए राहत की खबर ! 2003 की निर्वाचक नामावली में अपना या परिजन का नाम नहीं मिल रहा है तो यह खबर पढ़ें, समाधान यहां है https://acntimes.com/how-to-find-out-information-about-sir-2003 https://acntimes.com/how-to-find-out-information-about-sir-2003 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) का कार्य जारी है। इसके लिए यदि आपको SIR-2003 की अपनी और परिजन की जानकारी नहीं मिल रही है तो परेशान न हों। निर्वाचन विभाग ने आपकी इस परेशानी का समाधान बताया है। आप मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दो पोर्टल ( https://ceoelection.mp.gov.in ) एवं ( https://voters.eci.gov.in ) के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी हासिल करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करें।

    तरीका - 1

    1. https://ceoclection.mp.gov.in पोर्टल पर विजिट करें।
    2. Home Page पर मुख्य रूप से 4 Tab प्रदर्शित होंगे जो कि SIR 2003 में नाम खोजने से संबंधित हैं। इसमें पहला Tab मतदाता अर्हता तिथि 01-01-2003 के आधार पर प्रकाशित नामावली में नाम खोजने के लिए क्लिक करें। ऐसा करने पर एक नया Webpage ओपन होगा जिसके माध्यम से जिला एवं विधानसभा क्षेत्र का चयन करना होगा। इसके बाद आप अपने क्षेत्र की मतदाता सूची डाउनलोड (Download) करें और उसमें अपना तथा परिवारजन के नाम खोजें। 
    3. यदि 2003 के मतदान केन्द्र का नाम अथवा अनुभाग का नाम ज्ञात हो तो आप दूसरे और चौथे Tab के माध्यम से अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    4. तीसरे Tab के माध्मय से मतदाता अपना नाम दर्ज कर अथवा स्वयं का पूर्व 2003 का मतदाता पहचान-पत्र (जो कि MP Series का था, उदाहरण MP/39/309/xxxxxx) से नाम खोज सकते हैं।

      तरीका - 2

      1. https://voters.eci.gov.in पोर्टल पर विजिट करें
      2. पोर्टल पर ECI Net और नीचे Forms का Option प्रदर्शित होगा, अब इसे स्क्रोल करें।
      3. Services का Option नजर आएगा। इसके ठीक नीचे दो बॉक्स दिखेंगे। दूसरा हल्के नीले रंग का बॉक्स (जिसमे - Search Your Name In Last SIR) लिखा है, पर क्लिक करें।
      4. State के Option में मध्यप्रदेश चुनें। नीचे सही जिला चुनें और उसके बाद विधानसभा क्षेत्र चुनें।
      5. नीचे Polling Station Number And Name ऑप्शन पर लिखे View पर क्लिक करें। इसमें संबंधित विधानसभा के सारे मतदान केंद्रों के नाम आएंगे। आप इसमें से अपना मतदान केंद्र चुनें। आपको आपका मतदान केंद्र याद होना चाहिए। उसे क्लिक करें, Voter list का PDF आ जाएगा, जिसमें मतदाता स्वयं का अथवा अपने परिवारजन का नाम खोज सकतें है। सभी स्थानों के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जा सकती है, बस जिले और विधानसभा सही लिखें।

      तरीका - 3

      1. यदि उपरोक्त माध्यम से आप जानकारी प्राप्त करने में असमर्थ हैं तो जिला स्तरीय मतदाता सहायता केन्द्र टोल फ्री नंबर 1950 एवं कॉल सेंटर 07412-270487 पर संपर्क करें और SIR 2003 में नाम एवं मतदान केन्द्र से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।
      2. इसके अलावा संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

      रतलाम शहर विधानसभा में नाम ढूंढने में यह सूची करेगी आपकी मदद, फाइल पर क्लिक कीजिए और सूची डाउनलोड कर लीजिए

      ]]>
      Thu, 20 Nov 2025 23:49:47 +0530 Niraj Kumar Shukla
      JOSHUA PROJECT in Ratlam ! बाजना में लग रही हिन्दुओं को ईसाई बनाने की Class ! हिन्दू जागरण मंच ने होली फैमली स्कूल पर जताया संदेह https://acntimes.com/conversion-joshua-project-in-ratlam https://acntimes.com/conversion-joshua-project-in-ratlam हिन्दू जागरण मंच ने कलेक्टर, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी से पत्र लिख कर उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत सहित विश्व के अनेक देशों में अमेरिया में पल्लवित ‘जोशुआ प्रोजेक्ट’ (JOSHUA PROJECT) रतलाम जिले के जनजायीय क्षेत्र में भी पैर फैला रहा है। आशंका है कि अंचल के होली फैमली स्कूल की गतिविधियां हिन्दुओं को ईसाई बनाने के इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। हिन्दू जागरण मंच ने इसकी जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने की आवश्यकता जताई है। इसके लिए मंच द्वारा कलेक्टर, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भी लिखे गए हैं।

      हिन्दू जागरण मंच के जगदीश पाटीदार एवं कमलेश ग्वालियरी ने बताया कि मंच की ओर से कलेक्टर, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि देश के प्रमुख आदिवासी अंचल बाजना में स्कूल की आड़ में चलाए जा रहे धर्मान्तरण रैकेट की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित की जाए। मंच ने बताया कि यहां संचालित होली फैमेली स्कूल के आवासीय छात्रावास में लगभग 400 बच्चे रह रहे हैं। इससे कई सवाल उत्पन्न हैं कि- वे कहां से आये हैं ? उन्हें यहां कैसे लाया गया है ? उनको यहां पर लाकर रखने का मकसद क्या है ? इस पूरे प्रकल्प को चलाने के लिए बड़ी मात्रा में धन कहां से आ रहा है ? इन होली फैमेली स्कूल के आय का स्त्रोत क्या है ?

      वेबसाइट पर भारत को ईसाई राज्य बनाने का दावा !

      हिन्दू जागरण मंच ने आशंका जताई है कि कहीं- देश-दुनिया में चर्चित ‘जोशुआ प्रोजेक्ट’ के साथ कहीं इसके तार तो नहीं जुड़े हैं ? उल्लेखनीय है कि जोशुआ प्रोजेक्ट अमेरिका की एक वेबसाइट है जिसमें भारत को ईसाई राज्य बनाने की बात की जा रही है। मंच ने एक समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि मध्यप्रदेश में मुफ्त शिक्षा का लालच देकर आदिवासियों को ईसाई धर्म में लाया जा रहा है। मंच ने बताया कि पूर्व में भी रतलाम शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाने के अंतर्गत आने वाले शिवनगर में धर्मान्तरण का रैकेट पकड़ा गया था। इसकी एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उस मामले से जुड़े लोगों का यहां आना जाना लगा रहता है।

      जोशुआ प्रोजेक्ट के दावे जानने के लिए यहां क्लिक करें

      चर्च से आती है फंडिंग !

      हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों के अनुसार मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि धर्मान्तरण के लिए फंडिंग चर्च से आती है। इसलिए यदि बाजना के होली फैमेली स्कूल के आय के स्रोत की जांच की जाती है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। यह जांच करना भी उचित होगा कि यहां पढ़ने वाले बच्चे किस सामाजिक, आर्थिक परिवेश से आते हैं, उनके जाति व धर्म की जानकारी भी ली जानी चाहिए।

      स्कूल परिसर में चर्च भी !

      पदाधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया है कि स्कूल परिसर में एक चर्च भी है, जहां पास्टर का आवास एवं नन्स के रहने की भी व्यवस्था है। यहां समय-समय पर पास्टर और नन बदलते रहते हैं और वे अन्य राज्यों से आते हैं। यहां पर वर्तमान एवं पूर्व में काम कर रहे और काम कर चुके सभी लोगों की जानकारी का विश्लेषण भी किया जाना चाहिए, इससे कई चौंकाने वाले आकंड़े व तथ्य सामने आ सकते हैं। इसका संबंध देश-विरोधी गतिविधियों से होने की आशंका है। 

      वेबसाइट के अनुसार इन देशों में फल फूल रहा जोशुआ प्रोजेक्ट का नेटवर्क।

      वीडियो और फोटो भी उपलब्ध करवाए

      कुछ दिन पूर्व क्षेत्रवासियों ने हमें इस संस्थान से संबंधित वीडियो और फोटो उपलब्ध कराते हुए बताया है कि किस तरह से यहां छोटे बच्चों को ईसाई धर्म की शिक्षा दी जा रही है। उन्हें चर्च में ले जाकर ईसाई धर्म से जुड़े अनुष्ठान भी करवाए जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि- इन नाबालिक बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने के पूर्व क्या इनके अभिभावकों से अनुमति ली गई है? हिन्दू जागरण मंच द्वारा पत्र के साथ वीडियो और फोटो भी अधिकारियों को उपलब्ध करवाए हैं।

      ]]>
      Tue, 18 Nov 2025 21:40:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
      SIR के लिए किसने कही ऐसी बात, कि& प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में काम करेगा, हमारा सहयोग नहीं करेगा https://acntimes.com/sir-2025-ratlam-blow-training https://acntimes.com/sir-2025-ratlam-blow-training एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मतदाता सूची का सघन प्रशिक्षण अभियान (SIR) हमारे लिए एक चुनौती है। हमें यह मानकर रणनीति बनाना है कि प्रशासन हमें सहयोग नहीं करेगा और भाजपा के एजेंट की तरह कार्य करेगा।

      यह बात प्रदेश कांग्रेस के सचिव तथा रतलाम जिला मतदाता सूची के प्रभारी इंदौर के युवा नेता राजा चौकसे ने कही। वे यहां शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित कांग्रेस बीएलओ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन शहर कांग्रेस कार्यालय में किया गया था। इसमें शहर अध्यक्ष ने कहा कि रतलाम शहर के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मतदाता सूची के सघन परिक्षण में लग गए हैं। प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं और आठ स्थानों पर एक साथ गणक पत्रक भरने का कैंप लग रहा हैं। 

      गणना पत्रक भरने के कार्य में धैर्य जरूरी

      पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कहा कि गणना पत्रक भरने के कार्य को बहुत धैर्य के साथ अंजाम देना है। भाजपा का षड्यंत्र चल रहा है और प्रशासन का हमें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। यह हमारे धैर्य की परीक्षा है। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट, वरिष्ठ नेता यासमीन शेरानी, शैलेंद्रसिंह अठाना, सोहेल काजी, विशाल कंडारे, बीएल गौसर आदि ने भी संबोधित किया।

      500 कार्यकर्ता हुए शामिल

      बैठक में बीएलओ सहित 500 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 2 घंटे चले प्रशिक्षण सत्र में कई गंभीर प्रश्न हुए। इस दौरान बताया गया कि शासकीय बीएलओ फॉर्म वितरित नहीं कर रहे हैं, विशेष कर कांग्रेस समर्थित वार्ड को टारगेट किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रशासन से समन्वय के लिए शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में 12 सदस्यों की कमेटी बनाई गई।

      दो दिन में भरे 800 गणना पत्रक

      राजा चौकसे और शहर अध्यक्ष के साथ पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर लग रहे फॉर्म भरने के कैंप पर भ्रमण किया सुदगुदड़ी मार्ग पर वार्ड नंबर 24, 25 और 26 के कैंप में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उनसे राजा चौकसे ने कहा कि आप सभी गणना पत्रक भरने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त करें। बता दें कि, कैम्प पूर्व महापौर पारस सकलेचा के मार्गदर्शन में लगाया गया। इसमें दो दिन में 800 से अधिक गणना पत्रक भरे गए।

      ]]>
      Tue, 18 Nov 2025 20:10:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
      नई जिम्मेदारी : रतलाम के कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना पेटलावद विधानसभा के प्रभारी बने, प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने जारी की संशोधित सूची https://acntimes.com/ratlam-shailendra-singh-athana-congress-petlawad-assembly https://acntimes.com/ratlam-shailendra-singh-athana-congress-petlawad-assembly एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रतलाम के कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना को झाबुआ जिले की पेटलावद विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया है। अठाना इससे पहले रतलाम ला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए थे। इस पर उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।

      कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश के 21 जिलों की 33 विधानसभा सीटों के प्रभारियों की संसोधित सूची जारी की है। सूची प्रदेश महामंत्री एवं संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले के हस्ताक्षर से जारी हुई है। एडवोकेट कपिल मजादिया के अनुसार संशोधित सूची में रतलाम के कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना का नाम भी शामिल हैं। वे अब झाबुआ जिले की पेटलावद विधानसभा सीट के प्रभारी होंगे।

      ]]>
      Mon, 17 Nov 2025 22:03:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
      जमीन की ये कैसी भूख ? सांई श्री इंटरनेशनल एकेडमी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना, सरकारी नाले पर अतिक्रमण कर बना दिया खेल मैदान https://acntimes.com/sai-shri-international-academy-ratlam-fined https://acntimes.com/sai-shri-international-academy-ratlam-fined एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के निजी स्कूल ‘सांई श्री इंटरनेशनल एकेडमी’ का खेल मैदान सरकारी नाले पर अतिक्रमण कर बनाए जाने की बात सामने आई है। तहसीलदार न्यायालय ने द्वारा इसके लिए दोषी ठहराते हुए स्कूल संचालक राकेश देसाई पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोका गया है। न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने का आदेश भी दिया है। यह बात दीगर है कि स्कूल संचालक के रसूख तले जिम्मेदार इतने दबे हुए हैं कि अभी तक वे अतिक्रमण हटाना तो दूर, उसे हिलाने तक की हिम्मत नहीं उठा पाए हैं।

      आरटीआई के तहत हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार न्यायालय द्वारा करीब पांच माह पूर्व सांई श्री इंटरनेशनल एकेडमी के संचालक राकेश पिता दिनकर देसाई निवासी टीआईटी रोड भूत बंगला रतलाम के विरुद्ध एक आदेश पारित किया था। इसके अनुसार स्कूल संचालक द्वारा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज सर्वे क्रमांक 124 की नाले की 0.670 हेक्टेयर भूमि में से 0.150 हेक्टेयर पर आरसीसी कर अतिक्रमण कर लिया गया है। जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने पर न्यायालय द्वारा मप्र भू-राजस्व संहिता 1956 की धारा 248(1) के तहत स्कूल संचालक देसाई पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। न्यायालय ने राजस्व निरीक्षक और हलका पटवारी को स्कूल के अतिक्रमण को हटाने का आदेश भी दिया है।

      टर्फ मैदान बना कर किया नाले पर कब्जा

      दस्तावेजों के अनुसार प्रशासन को स्कूल प्रबंधन द्वारा नाले पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत हुई थी। इसकी जांच तत्कालीन राजस्व निरीक्षक (वृत-2) शुभम तिवारी तथा हलका नंबर 19 (बरबड़) के पटवारी राजेश रावल ने की थी। इस दौरान पंचनामे भी बनाए गए थे। इनमें स्कूल प्रशासन द्वारा नाले पर आरआरसी से पक्का कर उस पर टर्फ मैदान बना कर उपयोग करने की पुष्टि की गई थी। जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत होने पर तहसीलदार न्यायालय द्वारा दिनांक 25 मार्च 2025 को स्कूल संचालक राकेश देसाई को नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा गया था।

      काम नहीं आया स्कूल प्रबंधन का तर्क

      स्कूल संचालक राकेश देसाई ने मई 2025 में लिखित जवाब प्रस्तुत किया था। इसमें बताया था कि उन्होंने स्कूल स्थापना के उद्देश्य से 5 जुलाई 2008 को सर्वे क्रमांक 97/2, 123, 125 एवं 126 की कुल 1.500 हेक्टेयर भूमि क्रय की थी। इस पर स्कूल का निर्माण हो चुका है। स्कूल की भूमि पास की भूमि से करीब 10 फीट नीचे है। अतः कतिपय अधिकारियों की सलाह पर नाले वाली जगह 4 पाइप डालकर जगह समतल की गई, वहां कोई अतिक्रम नहीं किया गया। आसपास कॉलोनी बन चुकी हैं इससे अब नाले में ज्यादा पानी भी नहीं आता। स्कूल संचालक ने राजस्व विभाग की जांच और पंचनामे को एकतरफा बताया था। हालांकि, न्यायालय ने इस तर्क को मान्य नहीं किया।

      7 करोड़ रुपए से अधिक की है जमीन !

      गौर करने वाली बात है कि सांई श्री इंटरनेशनल एकेडमी प्रबंधन द्वारा जितनी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है वह 16 हजार वर्गफीट से अधिक है। जमीनों से जुड़े जानकारों की मानें तो जिस क्षेत्र में यह भूमि है वहां वर्तमान में जमीनों के दाम 4500 से 5000 वर्गफीट तक हैं। इस लिहाज से अतिक्रमण की गई जमीन की कीमत 7 से 8 करोड़ रुपए के करीब है।

      एमओएस और हाई टेंशन लाइन की भी अनदेखी

      जानकारों के अनुसार नियमानुसार कोई भी निर्माण करते समय नाले के बाद 18 मीटर जगह छोड़ना जरूरी है। स्कूल प्रशासन ने इसका पालन नहीं करते हुए नाले को ही अपनी जद में ले लिया और बाहर स्कूल का गेट और बाउंड्रीवॉल भी बना डाली। इतना बड़ा मैदान होने के बाद भी विद्यार्थियों के वाहन गंगासागर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर ही खड़े रहते हैं जिससे हादसे का अंदेशा बना रहता है। बताया जा रहा है कि हाई टेंशन लाइन की गाइडलाइन का पालन भी यहां नहीं हुआ है।

      स्कूल लग रहा इसलिए नहीं हटा अतिक्रमण

      तहसीलदार न्यायालय द्वारा अतिक्रमण हटाने का आदेश भी दिया गया था लेकिन उसके पालन भी अभी तक राजस्व विभाग द्वारा नहीं किया जा सका है। इस बारे में जब एसीएन टाइम्स ने हलका पटवारी शिखा चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी स्कूल लग रहा है। विद्यार्थी स्कूल आ-जा रहे हैं। इसलिए नियमानुसार अभी अतिक्रमण हटाना संभव नहीं हो पा रहा है। जब स्कूल की छुट्टियां शुरू होंगी तब कार्रवाई की जाएगी।

      ]]>
      Mon, 17 Nov 2025 20:22:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
      Action against dirty teacher ! छात्रा को छेड़ने वाला शिक्षक गोविंद सिंह निलंबित, जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त ने जारी किया आदेश https://acntimes.com/ratlam-teacher-suspended-for-molesting-student https://acntimes.com/ratlam-teacher-suspended-for-molesting-student एसीएन टाइम्स @ रतलाम । छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले सरकारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक गोविंद सिंह कसावत को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक का निलंबन आदेश जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त रंजना बघेल ने जारी किया है। शिक्षक के विरुद्ध यह कार्रवाई उसके कृत्य को शिक्षकीय कार्य की गरिमा के विपरीत पाए जाने पर की गई है।

      जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि रावटी थाने पर शासकीय हाईस्कूल उमर संकुल के प्राथमिक विद्यालय नरसिंह नाका के शिक्षक गोविंद सिंह कसावत के विरुद्ध प्राथमीकी दर्ज की गई है। शिक्षक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता अधिनियम (बीएनएस), 2023 धारा 74,75 (1), 78(1), 333, 351(3) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम, 2012 धारा 11, 12, 7, 8 के तहत केस दर्ज हुआ है। कसावत द्वारा छात्रा के साथ अशोभनीय कृत्य किया जाना म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 के तहत कदाचरण की श्रेणी में आता है।

      यहां रहेगा मुख्यालय

      आदेश में बताया गया है कि गोविंद सिंह कसावत का उक्त कृत्य शिक्षकीय पद की गरिमा के विपरीत होकर मर्यादाहीन आचरण है। इसके चलते कसावत को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में कसावत का मुख्यालय शासकीय हाईस्कूल भीलों की खेड़ी जिला रतलाम रहेगा। इस दौरान मूलभूत नियम-53 के प्रावधान अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

      पूरा मामला जानने के लिए जानने के लिए नीचे दी गई खबर पढ़ें

      यह कैसा शिक्षक ? सरकारी स्कूल का अधेड़ शिक्षक छात्रा के घर में घुसा, हाथ पकड़ कर बोला- तू बहुत अच्छी लग रही है

      शिक्षक का निलंबन आदेश

      ]]>
      Sun, 16 Nov 2025 22:10:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
      150वीं जन्म जयंती : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन से जनमानस को जोड़ा& कैबिनेट मंत्री काश्यप https://acntimes.com/ratlam-birsa-munda-150th-birth-anniversary-celebration https://acntimes.com/ratlam-birsa-munda-150th-birth-anniversary-celebration प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 करोड़ की लागत से बने एकलव्य मॉडल स्कूल के भवन का वर्चुअली लोकार्पण किया 

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जन्मजयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जल, जंगल और जमीन के लिए सबसे पहले भगवान बिरसा मुण्डा के द्वारा आंदोलन किया गया था। इन तीनों पर आदिवासियों का अधिकार है। भगवान बिरसा मुण्डा ने जनजातीय क्षेत्रों में अंधविश्वास को समाप्त करने, समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया।

      यह बात एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। वे भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जन्म जयंती के अवसर पर बाजना के चीराखादन सीरा तलाई में स्थित एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल में आदिवासी सांसद स्व. दिलीप सिंह भूरिया की अध्यक्षता में जनजातीय आयोग बनाया गया था। भूरिया द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर सरकार द्वारा आदिवासियों के लिए ‘पेसा’ लाया गया जिससे अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों को स्वशासन का अधिकार मिला। पीएम जन-मन योजना के द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ और आजीविका में सुधार किया जा रहा है। जल, जंगल और जमीन पर अधिकार के लिए वनाधिकार अधिनियम लागू किया गया है।

      ताकि समाज अपने गौरव के पदचिह्नों पर चल सके

      मंत्री काश्यप ने कहा कि सरकार द्वारा जनजातीय समाज के विकास के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। युवाओं और जनजातीय समाज के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सभी गावो मे टोले - मंजरों तक बिजली पहुंचाई गई है। जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर तक पानी पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी पात्र हितग्राहियो को पक्के आवास दिए गए हैं। भगवान बिरसा मुंडा जैसे प्रदेश के अन्य जननायकों रानी दुर्गावती, टंट्या मामा भील जैसे समाज के गौरव की गौरव गाथा से समाज को अवगत कराने का काम भी सरकार द्वारा किया जा रहा है। इससे समाज उनके पदचिह्नों पर चल कर समाज व देश का विकास कर सके।

      जनजातीय समाज के उत्थान के लिए लगातार संघर्ष रहे मुंडा- उपाध्याय

      इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे भारत वर्ष में भागवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। भागवान बिरसा मुण्डा ने आदिवासियों के लिए जल, जंगल, जमीन के लिए संघर्ष तो किया ही, साथ ही जनजातीय समाज के उत्थान के लिए भी लगातार संघर्ष किया। अपने लघु जीवनकाल में भगवान बिरसा मुंडा ने जो कार्य किए वे आज भी हम सभी को प्रेरित करते हैं।

      इससे पूर्व सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री काश्यप ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष सैलाना कैलाशीबाई चारेल, जनपद अध्यक्ष बाजना कैलाश मूणत, उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री काश्यप का पारंपरिक पोशाक बंडी और तीर-कमान भेंट कर स्वागत किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक जनजातीय लोक नृतक दल एवं एकलव्य आदर्श मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जनजातीय लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

      18 करोड़ से बने स्कूल भवन का हुआ वर्चुअली लोकार्पण 

      आयोजन के दौरान एकलव्य आदर्श मॉडल स्कूल बाजना के 18 करोड़ रुपए लागत से बने विद्यालय भवन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली लोकार्पण किया गया। समारोह स्थल पर कैबिनेट मंत्री काश्यप सहित उपस्थित अतिथियों ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया। 18 करोड़ की लागत से विद्यालय भवन निर्मित हुआ है। इसमें 480 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करेंगे। भवन के सेकंड फेस का कार्य भी 18 करोड़ के लागत से प्रारंभ हो चुका है। 

      हितग्राहियों को लाभान्वित किया

      विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को अतिथियों द्वारा मंच से हितलाभ का वितरण किया गया है। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, सर्वोच्च अंक प्राप्त करने, खेलकूद प्रतियोगिता, साहित्यिक प्रतियोगिता, श्रेष्ठ कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

      उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

      जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में आकांक्षी विकासखंड बाजना में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास, एनआरएलएम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी अधिकारी / कर्मचारियों को मुख्य अतिथि काश्यप सहित सभी अतिथियों ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।

      पारंपरिक लोक नृत्य की दी प्रस्तुति

      एसडीएम तरुण जैन, जनजाति कार्य विभाग की सहायता आयुक्त रंजना सिंह, एओ भास्कर खींची, तहसीलदार मनीष जैन, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य अविनाश साहू, नरेन्द्र वसुनिया, हेमचंद डामर, सतीश नाहर, सुरेन्द्र देवदा, संजय टांक, रौनक गांधी, गोविन्द डामर, कैलाश झोडिया, विजय हारी, पंकज राठौर, लखजी चरपोटा, विवेक जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

      ]]>
      Sat, 15 Nov 2025 23:08:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
      धरती आबा बिरसा मुंडा की शान में इस विभाग ने की कर दी गुस्ताखी, अब अफसरों को मांगनी पड़ रही माफी https://acntimes.com/lord-birsa-munda-birth-anniversary-ratlam-protest-apology https://acntimes.com/lord-birsa-munda-birth-anniversary-ratlam-protest-apology एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले का जनजातीय कार्य विभाग इन दिनों जनजातीय समाज के निशाने पर है। इस विभाग के जिम्मेदारों ने जारी एक आदेश में धरती आबा के रूप में विख्यात भगवान बिरसा मुंडा को लेकर आपत्तिजनक शब्द लिख दिया। इससे जनजातीय समाज में रोष है। विभाग के जिम्मेदार अपनी इस गलती के लिए न सिर्फ शर्मिंदा हैं बल्कि उन्हें पूरे समाज से लिखित में माफी भी मांगनी पड़ रही है।

      भगवान बिरसा मुंडा की 150 जन्म जयंती के अवसर पर रथ यात्रा निकाली जानी है। आयोजन को सफल बनाने के लिए कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग द्वारा विभागीय अधिकारी और छात्रावास अधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए विभाग से 9 नवंबर 2025 को एक आदेश जारी किया गया था लेकिन उसमें भगवान बिरसा मुंडा का नाम गलत प्रिंट हो गया। यह आदेश विभाग के वाट्सएप ग्रुप में शाम 7.08 बजे पोस्ट किया गया था। कुछ ही मिनट बाद उक्त आदेश ग्रुप से डिलीट भी कर दिया गया था और उसके कुछ ही मिनट बाद संशोधित आदेश भी जारी हो गया था।

      आदेश पोस्ट होते ही मच गया हड़कंप

      बताया जा रहा है कि उक्त आदेश वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट होते ही किसी ने उसे जनजातीय समाज से जुड़े संगठनों तथा बाप विधायक कमलेश्वर डोडियार तक भी पहुंच गया। इस पर संगठन प्रमुखों और विधायक डोडियार ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए विरोध दर्ज करवाया। विधायक ने तो मामले में भगवान बिरसा मुंडा को लेकर लिखे आपत्तिजनक शब्द वाला आदेश जारी करने वाले अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतवानी ही जारी कर दी थी। विधायक ने मामले में संबंधित के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराने की बात भी कही थी।

      विभाग की सहायक आयुक्त ने मांगी माफी

      जनजातीय कार्य विभाग से जारी पत्र में हुई गड़बड़ी के लिए सहायक आयुक्त द्वारा 14 नवंबर 2025 को एक पत्र जारी कर जनजातीय समाज और उससे जुड़े संगठनों से माफी मांगी है। सहायक आयुक्त द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि उक्त त्रुटि वाला पत्र उनके अवकाश पर रहने के दौरान प्रभारी अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी हुआ था। इसमें लिपिकीय टंकण त्रुटि से भगवान बिरसा मुंडा का नाम गलत टाइप हो गया था। यह संज्ञान में आते ही त्रुटियुक्त पत्र वाट्सएप ग्रुप से डिलीट कर दिया गया था। सहायक आयुक्त ने उक्त मानवीय त्रुटि के लिए विभाग की ओर से स्वयं सहित अन्य ने सभी से क्षमा याचना की है। उन्होंने समाजजन से उक्त आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह भी किया है।

      जानजातीय कार्य विभाग का माफीनामा

      अब एफआईआर नहीं दर्ज कराएंगे विधायक

      इस मामले में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एसीएन टाइम्स को बताया कि भगवान बिरसा मुंडा को लेकर आपत्तिजनक आदेश जारी होने पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। डोडियार के अनुसार उन्होंने जिम्मेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी भी कर ली गई थी। चूंकि जिम्मेदारों द्वारा मामले में लिखित में खेद जताते हुए माफी मांग ली गई है, इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं करवाई जा रही है।

      15 को बाजना में निकलेगी रथयात्रा

      बता दें कि, 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिले में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इसके तहत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 11 से 15 नवंबर तक ‘रथ यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 14 नवंबर को ग्राम सैलाना से अडवानिया, सकारवदा, शिवगढ़, बासिन्द्रा, रावटी तक रथ यात्रा आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता, विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण का संदेश पहुँचाना है। इसके लिए रथ पर झाँकियाँ, संदेशात्मक पोस्टर एवं प्रचार सामग्री प्रदर्शित की जा रही है। 15 नवंबर को रावटी से बाजना तक रथ यात्रा निकलेगी।

      ]]>
      Fri, 14 Nov 2025 14:54:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में दर्दनाक हादसा ! 8 लेन दिल्ली&मुंबई एक्सप्रेस वे से खाई में गिरी कार, 1 किशोर सहित 5 लोगों की मौत https://acntimes.com/ratlam-delhi-mumbai-expressway-car-in-ditch https://acntimes.com/ratlam-delhi-mumbai-expressway-car-in-ditch एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के रावटा थाना क्षेत्र के पास 8 लेन दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे (Delhi Mumbai Express way) पर भीषण हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार माही नदी के पास खाई में गिर पड़ी। हादसे में एक किशोर और एक वृद्ध सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

      जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे भीमपुरा गांव में हुआ। यहां माही नदी पर स्थित पुल के पास एक्सप्रेस वे से गुजर रही कार क्रमांक  MH03 EL 1388 नीचे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वह एक्सप्रेस वे की रैलिंग को तोड़ती हुई खाई में जा गिरी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार का रूफ तक फट गया और उसमें सवार लोग लोगों का धड़ उससे बाहर निकल गया। कार के बम्फर का नंबर प्लेट वाला हिस्ता तो काफी दूर जाकर गिरा।

      मृतकों की हुई पहचान

      बताया जा रहा है कि दिल्ली से गुजरात की तरफ जा रही कार में अहमदाबाद और मुंबई के लोग सवार थे। मृतकों में जिन पांच लोगों की मौत हुई है गुलाम रसूल पिता इशाक चौधरी (70) निवासी मुंबई, खालिस पिता गुलाम रसूल चौधरी (वडोदरा), अब्दुल गुलाम पिता दानिश चौधरी (मुंबई), दानिश पिता उस्मान चौधरी (15) निवासी मुंबई, दुर्गेश प्रसाद (35) के नाम बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से शव कार से निकाल कर उन्हें रतलाम के डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।

      ]]>
      Fri, 14 Nov 2025 11:58:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
      अब कलेक्टर और एसपी के निर्देश अनुसार सुधर रही रतलाम की यातायात व्यवस्था, जानिए& कहां क्या काम हो रहा https://acntimes.com/ratlam-traffic-collector-sp-monitoring https://acntimes.com/ratlam-traffic-collector-sp-monitoring एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था और चौराहों की खामियों को दूर करवाने का जिम्मा कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने खुद ही उठा लिया है। उनके निर्देश पर अब चौराहों पर सुधार होना शुरू हो ही गया है। अफसरद्वय इसकी मॉनीटरिंग भी खुद ही कर रहे हैं।    

      पिछले दिनों यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित करने के उद्देश्य से कलेक्टर मिशा सिंह (आईएएस) और एसपी अमित कुमार (आईपीएस) ने शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उनके साथ डीएसपी (ट्रैफिक) आनंद स्वरूप सोनी, पीडब्ल्यूडी विभाग, नगर निगम और एमपीआरडीसी के अधिकारी उपस्थित रहे थे। इस दौरान एसपी और कलेक्टर ने मुख्य मार्गों और चौराहों की स्थिति का जायजा लेकर सुधार के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए थे। इस पर अमल शुरू कर दिया गया है।

      कहां-क्या हो रहा सुधार

      सुधार के सुझाव के क्रम में सैलाना ओवर ब्रिज से बंजली चौराहा तक विभिन्न कट प्वाइंट्स पर ज़ेब्रा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन एवं सेंट्रल लाइन का कार्य एमपीआरडीसी ने पूर्ण कर लिया है। साथ ही, यातायात पुलिस ने लोकेन्द्र टॉकीज चौराहे एवं आबकारी चौराहे पर स्टॉपर लगाकर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है।

      सिग्नल भी हो गए शुरू

      नगर निगम के सहयोग से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल फिर से चालू किए गए हैं। इससे यातायात नियंत्रण में सुगमता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा सैलाना स्टैंड चौराहा, लोकेन्द्र टॉकीज चौराहा से शहर शराय तक, आबकारी चौराहा एवं कोर्ट चौराहा पर भी चरणबद्ध रूप से सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं।

      ...ताकि कायम रहे यातायात अनुशासन, दुर्घटनाएं भी घटें

      कलेक्टर और एसी के निर्देशानुसार हो रहे यातायात व्यवस्था सुधार का यह पहला चरण है। यह सिलसिला क्रमबद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, यातायात अनुशासन सुनिश्चित करना एवं शहर में दुर्घटना रहित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है। इसके लिए यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें, निर्धारित सिग्नल एवं लेन का ही उपयोग करें। यातायात सुधार कार्य में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

      ]]>
      Sun, 09 Nov 2025 21:02:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम : ऐसा क्या हुआ कि मच गया हड़कंप ? रात 10 बजे मचून गांव में कांपने लगी धरती, बर्तन गिरे एक घर की निर्माणाधीन दीवार भी ढही https://acntimes.com/earthquake-tremors-felt-in-ratlam-machoon https://acntimes.com/earthquake-tremors-felt-in-ratlam-machoon एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के माचुन गांव में शनिवार रात को ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यहां धरती कांपने से ग्रामीण घरों के बाहर आ गए और अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों की मानें तो कई घरों में रखे बर्तन अचानक गिर पड़े। एक घर की निर्माणाधीन दीवार का कुछ हिस्सा भी ढह गया। तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया। उन्होंने घटना की विस्तृत जांच कराने की बात कही है।

      मचून निवासी अभिषेक जैन (पालरेचा) के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक ही धरती में कंपन महसूस हुआ। भूकंप जैसे ये झटके नई आबादी क्षेत्र में महसूस किए गए। झटके काफी तेज थे जिससे घरों में रखे बर्तन तक हिलने लगे और कुछ तो गिर भी गए। सरपंच प्रतिनिधि शंकर सोलंकी के क्षेत्र में निर्माणाधीन एक दीवार का कुछ हिस्सा भी गिर गया।

      तहसीलदार ने किया गांव का दौरा

      धरती में कंपन महसूस होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। इससे तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़ सहित राजस्व विभाग का अमला रात को ही मचून गांव पहुंच गया। अधिकारियों ने उन घरों का निरीक्षण किया जहां बर्तन हिलने और गिरने की जानकारी मिली थी। ढही दीवार का भी अवलोकन किया। उन्होंने गांव के अन्य इलाकों का भी जायजा लिया।

      वैज्ञानिकों से की जाएगी चर्चा

      तहसीलदार दानगढ़ के अनुसार स्थिति सामान्य होने की बात कही है। उन्होंने बताय कि गांव में किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। झटके महसूस होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। इस संबंध में भूगर्भ वैज्ञानिकों से भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला क्या है। एहतियात के तौर पर मॉनिटरिंग की जा रही है।

      ]]>
      Sun, 09 Nov 2025 01:52:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
      Small Town & Big Success ! रावटी के किराना व्यवसायी का बेटा सिद्धार्थ बन गया डिप्टी कलेक्टर, TOP&20 में पाया 17वां स्थान https://acntimes.com/ratlam-raoti-mppsc-siddharth-mehta https://acntimes.com/ratlam-raoti-mppsc-siddharth-mehta एसीएन टाइम्स @ रावटी । प्रतिभाएं सीमाओं में नहीं बंधती, यह बात रतलाम जिले के छोटे से नगर रावटी के बेटे सिद्धार्थ मेहता ‘लक्की’ ने साबित कर दी है। मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2023 इनके लिए लक्की (भाग्यशाली) साबित हुई। किराना व्यवसायी का यह बेटा अब डिप्टी कलेक्टर बन चुका है। खास बात यह है कि सिद्धार्थ ने एमपीपीएससी की अंतिम चयन परीक्षा में टॉप-20 में जगह बनई है।

      रावटी निवासी सिद्धार्थ मेहता ने शनिवार को मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित राज्य सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम में 17 स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हालिक की है। इनका चयन डिप्टी कलेक्टर / सब डिप्टी डिविजनल मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है। यह खबर जैसे मिली मिली ईष्ट मित्रों एवं परिजन खुशी से झूम उठे। सभी ने यह खुशी सेलिब्रेट की। उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर में लोगों का तांता लग गया। परिजन और लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई।

      यह भी देखें... MPPSC का परिणाम घोषित : राज्य सेवा परीक्षा 2023 में पन्ना के अजीत मिश्रा ने किया टॉप, अन्य चयनित आवेदकों के बारे में जानने के लिए देखें यह खबर

      पिता और भाई किराना व्यवसायी हैं

      बता दें कि, सिद्धार्थ के दादा (स्व.) सागरमल मेहता वर्षों तक जीवदया के क्षेत्र में सक्रिय रहे। उनते पिता शांतिलाल मेहता का किराने का व्यवसाय है। उनके भाई शैलू मेहता भी किराना व्यवसायी हैं। जबकि माता ज्योति गृहिणी हैं।

      ]]>
      Sat, 08 Nov 2025 23:47:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
      कोर्ट का फैसला ! 2 अफीम तस्करों को 7&7 साल के सश्रम कारावास की सजा, 50&50 हजार रुपए जुर्माना भी ठोका https://acntimes.com/opium-smugglers-sentenced-to-7-years-in-prison https://acntimes.com/opium-smugglers-sentenced-to-7-years-in-prison एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एनडीपीएस के विशेष न्यायालय ने दो अफीम तस्करों को सात-सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्तों पर 50-50 हजार रुपए जुर्माना भी किया गया है। इनसे जून 2020 में 2 किलो 400 ग्राम अफीम जब्त की गई थी।

      सहायक निदेशक अभियोजन आशा शाक्‍यवार के अनुसार 22 जून 2020 को नारकोटिक्स सेल प्रकोष्ठ नीमच के उप निरीक्षक रऊफ खान को मुखबिर से एक सूचना मिली थी। बताया गया था कि आरोपी चैनसिंह पिता भगवानसिंह निवासी ग्राम किशनगढ़ साथी कंवरलाल पिता शिवलाल व्यास निवासी ग्राम दौलतगंज के साथ अपनी बाइक (MP43 EA 0156) किसी को अफीम देने जा रहा है।

      बाइक पर रखे झोले में मिली थी अफीम

      इस आधार पर उप निरीक्षक रऊफ खान ने पुलिस के साथ ताल-मंडावल फंटे पर नाकाबंदी कर सर्चिंग की थी। कुछ ही समय बाद वहां बाइक से संदिग्ध आरोपी आते नजर आए। टीम ने उन्हें रोक कर चैकिंग की तो बाइक पर रखे झोले में 2 किलो 400 ग्राम अफीम मिली। टीम ने अफीम जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और एनडीपीएस की धारा 8 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

      उज्जैन के व्यक्ति से अफीम लाना बताया था

      आरोपियों ने पूछताछ में अफीम गोपालसिंह पिता पुरसिंह निवासी ग्राम बपैया जिला उज्जैन से लाना बताया था। इसके आधार पर गोपालसिंह को भी आरोपी बनाया गया था। विवेचना के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस मामले के विशेष न्यायालय में चालान पेश किया गया। यहां द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव ने मामले की सुनवाई करते हुए अफीम तस्करी के दोषी पाए जाने पर अभियुक्त चैनसिंह पिता भगवान सिंह निवासी ग्राम किशनगढ़ थाना ताल एवं कंवरलाल व्यास पिता शिवलाल व्यास निवासी ग्राम दौलतगंज तहसील आलेाट को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 सहपठित धारा 18 सी में सात-सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

      जुर्माना भी लगाया

      दोनों अभियुक्तों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया। वहीं गोपालसिंह के विरुद्ध आरोप प्रमाणित नहीं होने पर उसे दोषमुक्त कर दिया। प्रकरण में शासन की तरफ से पैरवी विशेष लोक अभियेाजक (एडीपीओ) संजय वसुनिया ने की जबकि गोपाल की तरफ से पैरवी अभिभाषक मनमोहन दवेसर ने की।

      ]]>
      Sat, 08 Nov 2025 17:49:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में रात 1 बजे बाद हादसा ! ट्रक की हेडलाइट में आंखें चौंधियाने से खाई में गिरी कार, एक युवक घायल https://acntimes.com/ratlam-car-falls-into-ditch-youth-injured https://acntimes.com/ratlam-car-falls-into-ditch-youth-injured एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के धामनोद के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हादसा हो गया। हादसे में रतलाम से सैलाना तफर जा रही एक कार 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिससे चालक घायल हो गया। घायल युवक रतलाम का निवासी है जिसका डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

      जानकारी के अनुसार हादसा रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर धामनोद बायपास पर रात को 1 से 2 बजे के दरमियान हादसा हुआ। यहां रतलाम से सैलाना तरफ जा रहे सिद्धार्थ पिता सागरमल शर्मा की कार (MP13 ZY 3361) असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। खाई लगभग 10 फीट से अधिक गहरी है। ग्रामीणों ने घायल कार चालक सिद्धार्थ को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां इलाज जारी है। कार चालक के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, सिर में भी चोट आई है।

      ट्रक की हेडलाइन की तेज रोशनी से हुआ हादसा !

      बताया जा रहा है कि हादसे की वजह ट्रक की हेडलाइट की रोशनी के कारण हुआ। ट्रक सैलाना तरफ से आ रहा था जिसकी हेडलाइट की रोशनी से कार चालक सिद्धार्थ की आंखें चौंधिया गईं और उन्होंने स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो दिया। वे दोबारा संभलते उससे पहले ही कार खाई में जा गिरी। ऊंचाई से गिरने से कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आगे नंबर प्लेट भी वाहन से अलग होकर दूर जा गिरी। धामनोद चौकी प्रभारी एसआई आनंद बागवान ने एसीएन टाइम्स को बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

      ]]>
      Sat, 08 Nov 2025 11:37:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
      काल बनी बाइक ! बाइक सवार की लापरवाही ने पूर्व विधायक लाहलिंग देवदा की ले ली जान, अंतिम संस्कार 8 नवंबर को https://acntimes.com/former-mla-lahling-devda-passes-away https://acntimes.com/former-mla-lahling-devda-passes-away एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एक बाइक सवार की लापरवाही ने सैलाना के पूर्व विधायक लाहलिंग देवदा की जान ले ली। घर के बाहर टहलने के दौरान बाइक सवार ने देवदा को टक्कर मार दी थी। इससे गंभीर घायल पूर्व विधायक का वडोदरा में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक के भतीजे ने सैलाना थाने पर आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है।

      पूर्व विधायक 70 वर्षीय लाहलिंग देवदा निवासी ग्राम छावनी भाभर बाजना 5 नवंबर की शाम को अपने घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान बाजना की तरफ से आए एक व्यक्ति ने लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाते हुए देवदा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में देवदा गंभीर घायल हो गए थे। उनके चेहरे और सहित शहीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी। परिजन पहले उन्हें बाजना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उन्हें रतलाम रैफर किया गया था। यहां उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां से उन्हें वडोदरा रैफर किया गया था। वडोदरा में इलाज के दौरान देवदा ने शुक्रवार शाम को दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह होगा।

      दो लोग सवार थे बाइक पर

      पूर्व विधायक देवदा को टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक बाइक मौके पर ही छोड़ कर भाग गया था। घटना की जानकारी देवदा के भतीजे लक्ष्मण ने बाजना थाने पर दी थी। उन्होंने बताया था कि जिस बाइक से हादसा हुआ उस पर दो लोग सवार थे। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

      प्रभुदयाल गहलोत का टिकट काटकर कांग्रेस ने दिया था टिकट

      बता दें कि कांग्रेस ने 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में लाललिंग देवदा को सैलाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था। इससे तत्कालीन विधायक प्रभुदयाल गेहलोत नाराज हो गए थे और उन्होंने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वहीं जनता दल ने भेरूसिंह डामर को टिकट दिया था। इस चुनाव में देवदा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डामर को पराजित किया था।

      दूसरी बार नहीं मिली विजय

      कांग्रेस ने 1998 चुनाव में भी देवदा को ही सैलाना विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। जनता दल ने भी भेरूसिंह डामर पर भरोसा जताया। वहीं प्रभुदयाल गहलेत ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस बार गेहलोत सफल रहे और वे जनता दल के डामर को पराजित कर विधायक बने। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी देवदा तीसरे स्थान पर रहे।

      कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन

      1998 के चुनाव में पराजित होने लाहलिंग देवदा ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। इसी दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह भूरिया ने भी कांग्रेस छोड़ी थी। ये दोनों ने ही बाद में भाजपा का दामन थाम लिया था। हालांकि, देवदा का भाजपा का मोह भंग हुआ और वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। देवदा स्वभाव से सरल थे और पूर्व मुख्यमंत्री दिवग्विजय सिंह के करीबी माने जाते थे। देवदा के निधन से क्षेत्र में शोक लहर व्याप्त है।

      ]]>
      Fri, 07 Nov 2025 23:57:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
      किसान की बेटी का एक्शन ! कलेक्टर मिशा सिंह ने खाद गोदाम में पकड़ी गड़बड़ी, प्रभारी पर ठोक दिया 10 हजार रुपए से अधिक जुर्माना https://acntimes.com/ratlam-irregularities-in-fertilizer-warehouse-collector-imposed-fine https://acntimes.com/ratlam-irregularities-in-fertilizer-warehouse-collector-imposed-fine एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसान की बेटी कलेक्टर मिशा सिंह आजमन के साथ ही किसानों को लेकर काफी संजीदा हैं। खाद वितरण में कोताही न हो इसलिए शुक्रवार को खुद ही बिरियाखेड़ी स्थित खाद गोदाम पर धावा बोल दिया। जांच की तो यहां स्टॉक कम निकला। इसके लिए लिए गोदाम प्रभारी को जिम्मेदार ठहराते हुए 10 हजार 400 रुपए जुर्माना भी ठोंक दिया।

      जिला विपणन अधिकारी यशवर्धन सिंह ने बताया कि कलेक्टर मिशा सिंह ने विपणन संघ के बिरियाखेड़ी स्थित खाद गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा की और किसानों को खाद वितरण प्रक्रिया का अवलोकन कर खाद के स्टॉक की जांच की गई। ऑनलाईन पत्रक / पॉस की पर्ची से मिलान किया गया तो उसमें अंतर पाया गया। कलेक्टर ने इस अंतर की जांच के लिए जिला विपणन अधिकारी को खाद वितरण समाप्ति बाद मिलान करने के निर्देश दिए।

      स्टॉक में खाद के 8 बैग कम मिले

      जिला विपणन अधिकारी ने स्टॉक का मिलान किया तो टीएसपी खाद के 8 बैग कम मिले। गोदाम प्रभारी से जवाब-तलब किया गया लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। नतीजतन गोदाम प्रभारी पर जुर्माना लगाते हुए स्टॉक में पाए गए अंतर के हिसाब से टीएसपी 8 बैग की राशि 10 हजार 400 गोदाम जमा करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने गोदाम प्रभारी से उक्त राशि वसूल कर उसे शासकीय बैंक खाते में जमा कराया गया है।

      कलेक्टर ने खाद वितरण की समीक्षा की

      बता दें कि कलेक्टर सिंह ने गुरुवार को ही रबी सीजन में किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की थी। उन्होंने किसानों को आवश्यक्तानुसार उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे और स्टॉक की मॉनिटरिंग के लिए भी कहा था।

      ]]>
      Fri, 07 Nov 2025 22:46:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
      संवेदनाओं का स्पंदन ! रतनपुरी स्पंदन सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने 'अपना घर आश्रम' को दी एक लाख रुपए की मदद https://acntimes.com/ratlam-apna-ghar-ashram-financial-Help https://acntimes.com/ratlam-apna-ghar-ashram-financial-Help एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सामाजिक सेवा के क्षेत्र में में अग्रणी संस्था ‘रत्नपुरी स्पंदन सोशल वेलफेयर सोसाइटी’ ने रतलाम के अपना घर आश्रम को 1 लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट की। राशि संस्था के प्रतिनिधियों ने चेक के माध्यम से बेसहारा और निराश्रित 'प्रभु जी' (आश्रम में रहने वाले विपन्न और आश्रयहीन लोगों को दिया जाने वाला सम्मानजनक नाम) के हितार्थ प्रदान की।

      'अपना घर आश्रम' का संचालन 'मां माधुरी बज बारिश सेवा सदन' द्वारा किया जाता है। आश्रम' में ऐसे लोगों को आश्रय देकर उनकी देखभाल की जाती है, जिन्हें समाज द्वारा उपेक्षित कर दिया गया है। आश्रम में सभी को 'प्रभु जी' कहकर सम्मान दिया जाता है। उन्हें भोजन, वस्त्र, चिकित्सा और स्नेह सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।

      यही वजह है कि अपना घर आश्रम में रह रहे प्रभु स्वरूप विपन्न एवं आश्रयहीनों के कल्याण हेतु संस्थाएं मुक्तहस्त से सहयोग प्रदान करती हैं। रतनपुरी स्पंदन सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने भी सहयोग राशि प्रदान कर उल्लेखनीय कार्य किया। इसके लिए आश्रम परिवार ने सोसायटी की सराहना की।

      दीन-दुखियों की मदद: सबसे बड़ी वंदना

      इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने अपना मंतव्य व्यक्त करते हुए कहा कि दीन-दुखियों की मदद, चाहे वह किसी भी रूप में हो, किसी जप-तप एवं ईश्वर वंदना से कम नहीं है। यह सहयोग वास्तव में पीड़ित मानव सेवा के क्षेत्र में संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति में एक बड़ा मददगार सिद्ध होगा। रतनपुरी स्पंदन सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए 'अपना घर आश्रम' परिवार ने आभार ज्ञापित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि समाज के अन्य वर्ग भी इस नेक कार्य में आगे आकर सहभागी बनेंगे।

      ]]>
      Fri, 07 Nov 2025 00:52:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
      जिला युवा कांग्रेस के ‘अंबर’ पर फिर चमके ‘मयंक’ ! 11,573 में से 9522 मत हासिल कर बने जिला अध्यक्ष https://acntimes.com/mayank-jat-became-ratlam-district-youth-congress-president https://acntimes.com/mayank-jat-became-ratlam-district-youth-congress-president एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठानात्मक चुनावों का परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया। लोकतांत्रित ढंग से हुए चुनाव में मयंक जाट एक बार फिर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उन्होंने कुल 11,573 मतों में से 9,522 मत हासिल कर युवाओं की पहली पसंद बन गए।

      मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए अप्रैल में ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू हुआ था। इस दौरान पूरे प्रदेश से 15 लाख 37 हजार 527 युवाओं ने सदस्यता हेतु फॉर्म भरे थे। इनमें से 14 लाख 74 हजार 374 ने ही सदस्यता शुल्क जमा कराया था। इसी प्रकार रतलाम जिले में भी बड़ी संख्या में युवाओं ने सदस्यता ली। इसके साथ ही प्रदेश सहित रतलाम जिले में संगठनात्मक चुनाव हुए जिसके परिणाम गुरुवार को घोषित हुए। इसमें जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने आलोट के रवि कुमार को पराजित कर पद पर कब्जा बरकरार रखा। मयंक को 9522 मत मिले जबकि रवि को 1969 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

      इमरान मोयल बने महासचिव

      इस बार युवा कांग्रेस के जिला महासचिव पद पर काफी घमासान था। इसकी वजह सात प्रत्याशियों का मैदान में होना रहा। हालांकि बाजी मारी इमरान मोयल ने। उन्होंने सर्वाधिक 3717 मत हासिल किए। वहीं दूसरे नंबर पर रहे अब्दुल कादिर मंसूरी को 2954 मत मिले। तीसरे नंबर पर मोहसिन अली शेख रहे जिन्हें 1539 मत हासिल हुए जबकि 1372 मत के साथ सुनील पोरवाल चौथे और 587 मत के साथ पंकज पांचवें नंबर पर हे। छठे और सातवें नंबर पर क्रमशः शंकरलाल डिंडोर और महेश भनवार रहे। इन्हें क्रमशः 383 और 350 मत मिले। बता दें, जिला महासचिव पद के लिए अनारक्षित श्रेणी के तहत चुनाव हुआ था।

      विधानसभा अध्यक्ष पदों पर ये हुए काबिज

      युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार अध्यक्षों के चुनाव भी हुए थे। अगर मतों की संख्या के आधार पर चर्चा करें तो जावरा विधानसभा क्षेत्र के संजय अखेड़िया 2660 मत क साथ अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं रतलाम शहर विधानसभा अध्यक्ष पद पर सैयद वुसत जैदी चुने गए, जिन्हें 1611 मत हासिल हुए। रतलाम ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष बने देवेंद्र सिंह सेजावता ने 1696 मत प्राप्त किए। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हनी गेहलोत के हिस्से 1356 मत और आलोट विधानसभा क्षेत्र के शंकर सिंह के हिस्से 1032 मत आए।

      छोटे-बड़े सबके चहेते मयंक, महापौर चुनाव में दी थी कड़ी टक्कर

      पुनः जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए मयंक जाट अंबर ग्रुप से जुड़े होकर अपने छात्र जीवन से ही काफी सक्रिय हैं और युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। सरस्वती शिशु मंदिर से शिक्षित मंयक लोगों को आदर-सम्मान देने के मामले में जरा भी कोताई नहीं बरते। उनकी इस खूबी के कायल बड़े-बुजुर्ग भी हैं। वे रतलाम शहर से महापौर पद के लिए कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने भाजपा के प्रहलाद पटेल को काफी टक्कर दी थी। चुनाव के दौरान उनकी घोषणाओं और उनके विजन की हर खास-ओ-आम में चर्चा रही।

      ...और सशक्त होगी युवाओं की आवाज

      ऑनलाइन सदस्यता और चुनाव को लेकर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष मयंक जाट काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह तकनीक का दौर है और संगठन ने इसका सदुपयोग करते हुए अच्छी पहल की है। इससे समय और श्रम दोनों ही बचा। यह तकनीक कांग्रेस को लोगों तक पहुंचाने में भी मददगार बन रही है। मयंक के अनुसार युवाओं ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है ऐसे में उनकी जिम्मेदारी उनके प्रति और बढ़ जाती है। मंयक का कहना है कि युवाओं की आवाज सिर्फ रतलाम जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश स्तर पर भी सशक्त करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। युवा कांग्रेस कांग्रेस की रीति-नीति और अभियान को जिले के हर गांव तक पहुंचाया जाएगा और वहां की समस्याओं और आवश्यकताओं को जिम्मेदारों तक पहुंचाया जाएगा।

      दिनभर चला बधाइयों का दौर

      युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित होते ही जिला अध्यक्ष जाट सहित जिले के सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया था। निर्वाचित पदाधिकारियों को युवा कांग्रेस के सदस्यों ने तो बधाई दी ही, वरिष्ठों और अन्य ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ के अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर खुशी जाहिर की।

      ]]>
      Thu, 06 Nov 2025 23:31:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
      जल शक्ति अभियान : जल स्रोतों की सफाई और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर, जल संरक्षण करने वालों को पुरस्कृत करने का सुझाव  https://acntimes.com/ratlam-review-of-jal-shakti-abhiyan https://acntimes.com/ratlam-review-of-jal-shakti-abhiyan जल शक्ति अभियान के रतलाम के केंद्रीय नोडल अधिकारी संदीप रेवाजी राठौड़ जल संवर्धन के कार्यों की समीक्षा की

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनसहभागिता के बिना जल संवर्धन संभव नहीं है। अधिक से अधिक ट्रेन्च निर्माण करें, चेक डेम बनाएं ताकि भू-जल स्तर बढ़ सके। जल संवर्धन के लिए सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएं तथा जल स्त्रोत एवं हैण्डपम्प के पास रिचार्ज पिट अनिवार्य रूप से बनाएं। जल स्रोतों को साफ, स्वच्छ रखने एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें, जल संरक्षण के लिए अच्छा काम करने वाले व्यक्तियों को 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को पुरस्कृत करें।

      उक्त निर्देश केन्द्र सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत रतलाम जिले के लिए नियुक्त केन्द्रीय नोडल अधिकारी संदीप रेवाजी राठौड़ ने दिए। वे जल शक्ति अभियान 2025 के लिए जिले में जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

      फरवरी 2026 तक पूरा करें गांधीसागर से आलोट तक पानी लाने का काम

      बैठक में केन्द्रीय नोडल अधिकारी राठौड़ के द्वारा ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, नगरीय विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, जन अभियान परिषद एवं कृषि विभाग द्वारा जल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की भी समीक्षा की। राठौड़ ने जल निगम के संबंधित अधिकारी को गाँधी सागर 1 समूह जल प्रदाय योजना विकासखण्ड आलोट का काम फरवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए दिए।

      खाली पड़े वन क्षेत्र में पौधारोपण और करें, जल संरचानाएं बनाएं

      नोडल अधिकारी राठौड़ ने ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करने और लक्ष्य बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। वन विभाग को जिले के खाली पड़े वनक्षेत्र में पौधारोपण एवं जल संरचनाए बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने एवं काम करवाने के लिए भी कहा। सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन ने जिले में जल संवर्धन के लिए किए कार्यों की जानकारी दी।

      ]]>
      Thu, 06 Nov 2025 20:48:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ये कैसी गैरजिम्मेदारी ? कार्तिक पूर्णिमा पर भी त्रिवेणी कुंड पर कायम रहा अंधेरा, जानिए& कौन है इसका जिम्मेदार https://acntimes.com/ratlam-kartik-purnima-triveni-kund-deep-donation-darkness https://acntimes.com/ratlam-kartik-purnima-triveni-kund-deep-donation-darkness एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में विकास की गंगा बहाने का ढिंढोरा पीटने वाली नगर सरकार शहर का एकमात्र छोटा सा कुंड भी ठीक से रोशन नहीं कर पा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर नहान और दीप दान के लिए त्रिवेणी कुंड पहुंचे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह आलम तब है जबकि यहां की मॉनिटरिंग का दावा दो-दो एमआईसी सदस्य करते हैं।

      कार्तिक पूर्णिमा पर नदी, पवित्र कुंड और सरोवरों में नहाने और दीपदान का काफी महत्व है। कार्तिक स्तान के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य श्रद्धालु शहर के त्रिवेणी तट पहुंचे। यहां शाम को भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी जो यहां दीपदान करने आए थे। दोनों ही समय त्रिवेणी तट पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से काफी परेशानी झेलना पड़ी। स्नान के दौरान और दीपदान लोग हादसे की आशंका के चलते काफी डरे-सहमे रहे।

      नहीं किया पर्याप्त रोशनी का प्रबंधन

      हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर त्रिवेणी कुंड पर स्नान और दीपदान के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा होती है। ऐसे में यहां पर्याप्त रोशनी की आवश्यकता रहती है लेकिन मौजूदा नगर सरकार इस मामले में पूरी तरह उदासीन नजर आई। खासकर कतिपय एमआईसी सदस्य के हाल तो कुछ ज्यादा ही बदतर हैं। त्रिवेणी कुंड और श्मशान का क्षेत्र दो पार्षदों अक्षय संघवी और विशाल शर्मा के कार्यक्षेत्र में आता है। दोनों ही सत्ताधारी दल भाजपा के पार्षद हैं और एमआईसी सस्य भी हैं। इसके बाद भी कार्तिक पूर्णिमा पर यहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी। यहां एक पेड़ पर एक हेलोजन लगा दिखाई दिया जो लगातार ब्लिंक कर रहा था जिससे श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ा।

      19 दिन पूर्व दिलाया था ध्यान

      कई श्रद्धालु पूरे कार्तिक महीने ही सुबह स्नान के लिए त्रिवेणी तट या अन्य सरोवर पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एसीएन टाइम्स द्वारा 17 अक्टूबर 2025 को ही एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी और विशाल शर्मा से चर्चा कर इस ओर ध्यान आकर्षित किया गया था। तब दोनों ने ही कुंड की पर्याप्त सफाई और रोशनी की व्यवस्था करने की बात कही थी जो कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन तक भी नजर नहीं आई। बता दें कि क्षेत्रीय पार्षद और एमईसी सदस्य संघवी नगर निगम की बिजली शाखा के चेयरमैन भी है लेकिन अपने ही क्षेत्र के धार्मिक आस्था के स्थल त्रिवेणी कुंड पर पर्याप्त बिजली व्यवस्था करने में नाकाम रहे। 

      धर्म के नाम पर सत्ता में आए, अब धर्म से ही बेरुखी

      त्रिवेणी कुंड पर पर्याप्त रोशनी होने की जानकारी श्रद्धालुओं से मिली तो पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता सतीश राठौड़ भी यहां पहुंचे थे। उन्होंने धार्मिक आस्था के स्थल और श्रद्धालुओं की उपेक्ष करने पर हैरानी जताई। राठौड़ का कहना है कि जो पार्टी धर्म के नाम पर सत्ता में आई हो, उसी के नुमाइंदों द्वारा इस तरह धार्मिक स्थलों की उपेक्षा और धर्म से बेरुखी विचारणीय है। इस मामले में एमआईसी सदस्य संघवी को भी काल किया गया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया और नहीं बाद में प्रत्युत्तर दिया।

      ]]>
      Wed, 05 Nov 2025 20:49:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम : विकास का खाका खींचने के लिए जिला विकास सलाहकार समिति गठित, जानिए& किस क्षेत्र से किस विशेषज्ञ और जनप्रतिनिधियों को मिला स्थान https://acntimes.com/Ratlam-district-development-advisory-committee-formed https://acntimes.com/Ratlam-district-development-advisory-committee-formed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश शासन योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल के निर्देश अनुसार जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव होंगे। 20 सदस्यीय समिति में उपाध्यक्ष जिला प्रभारी मंत्री एवं जनजाति कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा सचिव कलेक्टर मीशा सिंह होंगी। इनके साथ ही समिति में उद्योग, व्यापार, प्रगतिशील किसान, समाज सेवा, चिकित्सा, विधि आदि क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को भी समिति में शामिल किया गया है।

      जानकारी के अनुसार जिला विकास सलाहकार समिति का गठन मंत्रालय के पत्र क्रमांक 667 / PES / 5 / 2 / 0003 / 2025 – SEC – 1 - 23 / 573502 में दिए निर्देश अनुसार किया गया है। जिला प्रभारी मंत्री डॉ. शाह द्वारा नामित सदस्यों को लिया गया है। इस समितित के गठन का उद्देश्य जिले की जनता, प्रतिनिधि व अन्य हितधारकों की जरूरतों और सुझावों के अनुसार जिले के दीर्घकालीन विकास की योजनाएं बनाना है। यह जिले के परंपरागत कौशल को चिह्नित कर प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के सिद्धांत के दृष्टिगत उन्हें राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते हुए जिले की समृद्धि का रोड मैप तैयार करेगी।

      यह काम करेगी समिति

      समिति की जिम्मेदारियों में जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के सुझावों पर विचार करना शामिल है। इसके अलावा जिले में स्थानीय प्रयासों से प्रचलित नवाचारों को योजना के रूप में मूर्त रूप देना, उद्योग, व्यापार, जल संरचनाओं के संरक्षण, निर्यात, कृषि, खनिज, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में जिले की कार्ययोजना के लिए समिति सुझाव भी देगी।

      ]]>
      Wed, 05 Nov 2025 18:33:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
      किसानों के लिए खबर ! सैलाना की कृषि उपज मंडी दो दिन और रतलाम की मंडी एक दिन रहेगी बंद, इसलिए उपज लेकर नहीं आएं https://acntimes.com/agricultural-market-holiday-sailana-ratlam-namli https://acntimes.com/agricultural-market-holiday-sailana-ratlam-namli एसीएन टाइम्स @ रतलाम । इन दिनों भावांतर योजना के तहत किसानों की उपज की खरीदी चल रही है। इसके अलावा व्यापारियों द्वारा पृथक से भी उपज खरीद रहे हैं। सैलाना कृषि उपज मंडी में दो दिन और रतलाम की मंडी में यह काम दो दिन नहीं होगा। इसकी वजह यहां छुट्टी रहना है।

      सैलाना कृषि उपज मंडी सैलाना के सचिव ने बताया कि 4 नवंबर को हम्माल तुलावटी आवेदन अनुसार (केकड़ा चौदस) एवं 5 नवंबर को शासकीय अवकाश होने से मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। इसलिए कृषकों से निवेदन किया गया है कि असुविधा से बचें तथा अवकाश के दिन अपनी उपज सैलाना मंडी प्रांगण में नहीं लाएं। सचिव के अनुसार मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा एमपी फार्म गेट एप के माध्यम से ऑनलाइन सौदा पत्रक की वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत कृषि उपज का क्रय-विक्रय जारी रहेगा। जिन कृषकों की उपज विक्रय की जाना है वे अपनी उपज उपरोक्त माध्यम से विक्रय कर सकते हैं।

      रतलाम और नामली में 5 नवंबर को छुट्टी

      रतलाम कृषि उपज मंडी समिति के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार 5 नवंबर 2025 को गुरु नानक जयंती होने से इस दिन शासकीय अवकाश है। इसलिए अनाज मंडी और लहसुन-प्याज मंडी में अवकाश रहेगा। यह अवकाश नामली उप मंडी में रहेगा। जबकि हरी सब्जी का क्रय-विक्रय जारी रहेगा।

      रतलाम मंडी के सचिव ने बताया कि कृषक 5 नवंबर को अवकाश वाले दिन अनाज तथा प्याज-लहसुन मंडी में उपज लेकर नहीं आएं। चूंकि मंडी में 4 नवंबर की नीलामी के लिए मंडी में प्याज की उपलब्धता पर्याप्त है, इसलिए इस दिन और प्लाज लेकर नहीं आएं।

      ]]>
      Mon, 03 Nov 2025 22:59:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम : पटेल मोटर्स कार शोरूम के कर्मचारी ने सहकर्मी से किया RAPE ! 9 माह से कर रहा था ज्यादती, जान से मारने की धमकी दी, सगाई भी तुड़वा दी https://acntimes.com/ratlam-car-showroom-employee-rapes-woman https://acntimes.com/ratlam-car-showroom-employee-rapes-woman एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नामली थाने पर एक युवती ने रतलाम के पटेल मोटर्स कार शोरूम के एक कर्मचारी के विरुद्ध बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे डरा-धमका कर 9 माह से ज्यादती कर रहा था। आरोपी ने पीड़िता की उसके मंगेतर से मंगनी भी तुड़वा दी।

      जानकारी के अनुसार रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय एक युवती ने नामली थाने में राशिद पिता अब्दुल हमीद (36) निवासी डीजल शेड रतलाम के विरुद्ध रिपोर्ट की है। युवती ने बताया कि वह रतलाम की रहने वाली है। वह 2022 से रतलाम के कार शोरूम पटेल मोटर्स पर काम करती थी। वहां आरोपी राशिद भी काम करता था। दोनों में काम को लेकर सामान्य बातें होती थीं। इसी दौरान युवक ने उससे प्यार का इज़हार किया और शादी करने का प्रस्ताव भी रखा।

      युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी कार से अलग-अलग स्थानों पर ले गया और डरा-धमका कर उसकी इच्छा के विरुद्ध ज्यादती की। युवती का आरोप है कि आरोपी ऐसा 9 महीने से कर रहा था। इस दौरान जब भी युवती ने आरोपी की हरकत का विरोध किया तो उसने उसे धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वह जान से खत्म कर देगा।

      नामली के होटल में की ज्यादती, रास्ते में धमकाया

      युवती ने नामली पुलिस को बताया आरोपी युवक ने 20 अक्तूबर 2025 को मुझे डरा-धमकाकर कार से नामली में हाईवे पर स्थित एक होटल ले गया और ज्यादती की। इसके बाद युवती अपनी बहन के साथ रतलाम स्थित डी मार्ट शो रूम के पास की सड़क से गुजर रहे थे तो आरोपी युवक वहां भी आ गया। उसने कहा कि अभी तक तू ने अपने मंगेतर से रिश्ता क्यों नहीं तोड़ा है। आरोपी ने पीड़िता और उसकी बहन को जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं उसने पीड़िता की सगाई भी तुड़वा दी है।

      पहले एक शोरूम में थे, अब अलग-अलग

      सूत्रों के अनुसार आरोपी और पीड़िता पूर्व में एक ही शोरूम में कार्य करते थे। यहां आरोपी की करतूत जाहिर होने पर शोरूम संचालक द्वारा दोनों को ही नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद आरोपी और पीड़िता अलग-अलग कार शोरूम में काम करने लगे थे लेकिन आरोपी ने यहां भी युवती का पीछा नहीं छोड़ा। नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि आरोपी राशिद के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज किया गया है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

      ]]>
      Sat, 01 Nov 2025 22:39:17 +0530 Niraj Kumar Shukla
      अवकाश पर रोक ! रतलाम जिले के अधिकारियों & कर्मचारियों को अब नहीं मिलेंगी छुट्टी, जानिए& क्यों लगी यह रोक https://acntimes.com/ratlam-holidays-banned https://acntimes.com/ratlam-holidays-banned एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के सरकारी विभागों में कार्यकरत कर्मचारियों को अब छुट्टी नहीं मिलेगी। उनकी छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। छुट्टी अतिआवश्यक होने पर सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत करने पर ही स्वीकृत हो सकेगी। यह प्रतिबंध आगामी आदेश तक प्रभावशील होगा।

      शासकीय कर्मचारियों की नौकरी पर प्रतिबंध का आदेश अपर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकीर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इसके चलते रतलाम जिले में कार्यरत अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश राज्य शासन, राज्य शासन के उपक्रम, स्वायतशासी संस्थाओं, नगरीय निकायों आदि शासकीय तथा अर्द्ध-शासकीय विभागों में सेवारत अधिकारियों-कर्मचारियों पर लागू होगा।

      सक्षम अधिकारी से ही स्वीकृत होगी छुट्टी

      आदेश के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की सहमति के बिना किसी भी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जा सकेगा। अवकाश अतिआवश्यक होने पर ही स्वीकृत किया जा सकेगा। अवकाश की स्वीकृति के लिए प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों का आवेदन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नोडल अधिकारी (मैन पॉवर) के माध्यम करना होगा। जबकि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अवकाश का निराकरण नोडल अधिकारी (मैन पॉवर) के स्तर पर होगा।

      ]]>
      Sat, 01 Nov 2025 19:36:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
      स्मरण लौह पुरुष और लौह महिला का ! शहर कांग्रेस ने सरदाल वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि https://acntimes.com/ratlam-paid-tribute-to-sardar-vallabhbhai-patel-and-indira-gandhi https://acntimes.com/ratlam-paid-tribute-to-sardar-vallabhbhai-patel-and-indira-gandhi एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देश के पूर्व गृह मंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का योगदान देश कभी नहीं भुला सकता। सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्र को सशक्त बनाया, वहीं इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण कराया। गांधी अमेरिकी दबाव के आगे जरा भी नहीं झुकीं। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर आम जनता को आर्थिक शक्ति प्रदान की थी।

      यह बात कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को सरदार पटेल की जयंती और भारत रत्न इंदिरा गांधी (आयरन लेडी) की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही। आयोजन शहर कांग्रेस कार्यालय में किया गया था। इसमें सर्वप्रथम कांग्रेसजन ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

      इन्होंने किया संबोधित

      श्रद्धांजलि सभा को शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, रामचंद्र धाकड़, यास्मीन शैरानी, सेवादल के के. एल. गौसर, राजनाथ यादव, अमर सिंह शेखावत, इक्का बेलूत आदि ने संबोधित किया। स दौरान वीरेंद्र सिंह राठौर, इकरार, संगीता कांकरिया, हिना खान, प्रदीप राठौर, रोहित मीणा, हेमंत नेका, किशन भामागामी, रजनीकांत व्यास एवं जोएब आरिफ उपस्थित रहे।

      ]]>
      Fri, 31 Oct 2025 21:34:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
      निर्वाचक नामावली गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली मंडलों की बैठक https://acntimes.com/electoral-roll-Intensive-revision-minister-chetan-kashyapratlam https://acntimes.com/electoral-roll-Intensive-revision-minister-chetan-kashyapratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने सभी को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में भारतीय जनता पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने के लिए निर्देशित किया।

      मंत्री काश्यप ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता इसमें न छूटे। शासन द्वारा इसे लेकर अभियान चलाया जाना है। भाजपा संगठन के कार्यकर्ता भी सक्रिय भूमिका निभाए, जिससे कि उक्त कार्य आसानी से जल्द पूरा हो सके। बैठक में इसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार, हेमंत राहोरी, विवेक शर्मा, आकाश खड़के, संदीप मौर्य, निखिल बोरीवाल, भावना गुर्जर, भूपेंद्र कावड़िया आदि उपस्थित रहे।

       

      ]]>
      Fri, 31 Oct 2025 21:08:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
      बड़ी खबर ! करणी सेना का 31 अक्टूबर को रतलाम में प्रस्तावित आंदोलन स्थगित, प्रशासन और पुलिस के साथ हुई बैठक के बाद जीवनसिंह शेरपुर का ऐलान https://acntimes.com/ratlam-karni-sena-parivar-agitation-postponed https://acntimes.com/ratlam-karni-sena-parivar-agitation-postponed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । करणी सेना परिवार 31 अक्टूबर को रतलाम में आंदोलन नहीं करेगी। आंदोलन स्थगित करने का यह ऐलान खुद करणी सेना के प्रमुख (अध्यक्ष) जीवन सिंह शेरपुर ने किया है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद यह घोषणा की। बैठक में प्रशासन और पुलिस ने उनकी मांगों पर कार्रवाई किए जाने की पुष्टि और आश्वस्त किया गया है।

      करणी सेना परिवार के मुखिया जीवन सिंह शेरपुर द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 31 अक्टूबर 2025 को रतलाम में कलेक्टर कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था। कहा गया था कि दोपहर 12.15 बजे रतलाम, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, धार और इंदौर आदि जिले के करणी सेना परिवार के सदस्य आंदोलन में शिरकत करेंगे। इसे लेकर गुरुवार को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और एडिशनल एसपी विवेक लाल की करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह और यादवेंद्र सिंह तोमर के साथ चर्चा हुई। इसमें एसडीएम आर्ची हरित, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अजय सारवान एवं रतलाम और जावरा के सीएसपी सहित अन्य मौजूद रहे।

      प्रशासन और पुलिस ने की कार्रवाई की पुष्टि

      बैठक के दौरान प्रशासन और पुलिस द्वारा बताया गया कि पुलिस ने कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के लसूड़िया नाथी गांव से लापता हुई नाबालिग का पता लगा लिया गया है। उसे उत्तर प्रदेश से दस्तयाब करने में सफलता मिली है। नाबालिग को उसके परिजन को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही आलोट पुलिस ने कंजरों के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया एकाउंट से चोरी की वारदातों में शामिल दलालों के नाम और उनके फोन नंबर पता कर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

      इन मांगों को लेकर प्रस्तावित था आंदोलन

      • नामली में 8 लेन पर ममता अभिषेक शर्मा के नाश्ता प्वाइंट तोड़फोड़ का मामला : करणी सेना परिवार का आरोप था कि पुलिस ने निजी भूमि पर विधिवत दस्तावेजों सहित बने नाश्ता प्वाइंट को सुबह 5 बजे बिना नोटिस अवैधानिक रूप से तोड़ दिया।
      • लसूड़िया नाथी से नाबालिग बालिका का अपहरण : नाबालिग बालिका के 2 माह पूर्व हुए अपहरण के मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
      • आदिवासी युवती के अपहरण मामला : 04 अक्टूबर को रतलाम नगर से एक आदिवासी बालिका का अपहरण हुआ लेकिन आज तक खोजबीन नहीं हो सकी।
      • कंजर प्रभावी क्षेत्रों में अपराध बढ़ने का मामला : कंजर प्रभावी क्षेत्रों में चोरी, लूट और फिरौती जैसी घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस की निष्क्रियता और मिलीभगत से आमजन में आक्रोश और अविश्वास बढ़ रहा है।
      • रतलाम शहर में बढ़ती चोरियां : रतलाम नगर में लगातार बढ़ती चोरी और पुलिस की निष्क्रियता से जनता में असुरक्षा और अविश्वास का माहौल गहराता जा रहा है।

      निषेधाज्ञा लागू रहते टकराव की आशंका थी

      बता दें कि, जिले के विभिन्न अनुविभागों में अनुविभागीय दंडाधिकारियों द्वारा बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा दो माह तक प्रभावशील रहेगी। इस दौरान बिना अनुमति किसी भी प्रकार की सभा, धरना, प्रदर्शन, रैली आदि नहीं हो सकेगा। यह निषेधाज्ञा करणी सेना परिवार के आंदोलन के ऐलान के दो दिन बाद लागू होने से माना जा रहा था कि प्रशासन उक्त आंदोलन के चलते ही यह निषेधाज्ञा लागू की थी। हालांकि इसका कोई असर करणी सेना परिवार पर नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में 31 अक्टूबर को करणी सेना परिवार का प्रशासन और पुलिस से टकराव होने की आशंका जताई जा रही थी।

      ]]>
      Thu, 30 Oct 2025 21:05:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
      उत्कृष्टता का सम्मान ! रतलाम जिले के 4 पुलिसकर्मी DG डिस्क से सम्मानित, एसपी अमित कुमार ने दी बधाई https://acntimes.com/four-ratlam-policemen-were-awarded-the-dg-disc https://acntimes.com/four-ratlam-policemen-were-awarded-the-dg-disc एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा बुधवार को प्रदेश के श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रतलाम के चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जिन्हें डीजी डिस्क प्रदान की गई।

      सम्मान समारोह भोपाल में 7वीं वाहिनी बिसबल में आयोजित हुआ। इसमें पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों को डीजी डिस्क और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सम्मान वर्ष 2024 में विशेष कार्य करने के लिए किया गया। सभी पुलिसकर्मियों को एसपी अमित कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कार्य में इसी प्रकार उत्कृष्टता बनाए रखने का आह्वान किया।

      इनका हुआ सम्मान 

      1. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश सिंह जाट, थाना दीनदयाल नगर, रतलाम।
      2. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह पंवार, स्टेनो शाखा, एसपी कार्यालय, रतलाम।
      3. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक लोमेश शर्मा, सी.सी.टी.एन.एस. शाखा, एसपी कार्यालय, रतलाम।
      4. प्रधान आरक्षक हेमलता, एसपी कार्यालय, रतलाम।

      ]]>
      Wed, 29 Oct 2025 22:00:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
      Run for Unity ! सरदार वल्लभभाई पटेल का 150वां जन्मोत्सव 31 अक्टूबर को, राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ दौड़ेगा रतलाम https://acntimes.com/ratlam-run-for-unity-on-31st-october https://acntimes.com/ratlam-run-for-unity-on-31st-october एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वां जन्मोत्सव 31 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने एवं मजबूत करने पुलिस थाना स्तर पर Run for Unity (राष्ट्रीय एकता दौड़) का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ सुबह 7.30 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी।

      यह दौड़ नेहरू स्टेडियम से छत्रीपुल, कॉलेज रोड, जेल रोड, लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, न्यू रोड, दो बत्ती चौराहा, महाराजा सज्जन सिंह स्टैचू चौराहे से होते हुए नेहरू स्टेडियम पर संपन्न होगी। इसमें युवा, खिलाड़ी, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, स्कूल-कॉलेज के बच्चे, एनसीसी, एनएसएस कैडेटस, सृजन समूह की बालिकाए, अभिमन्यु सामुदायिक पुलिस के बालक, पुलिसकर्मी एवं विसबल वाहिनियों के पुलिसकर्मी भाग लेंगे। दौड़ का रूट लगभग 3 किमी का रहेगा। रूट पर प्रतिभागियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस रूट पर नो व्हीकल जोन रहेगा। रास्ते में पीने के पानी, ग्लूकोज, फर्स्ट एड बॉक्स यदि उपलब्ध होंगे। एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी। फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी की जा सकेगी।

      प्रतियोगिता नहीं, जन समुदाय की भागीदारी का अवसर

      कार्यक्रम के संपन्न होने के उपरांत फोटो एवं वीडियो जिला पुलिस अधीक्षक के स्तर से थाने के नाम के साथ पोर्टल http://runforunity.nic.in, सोशल मीडिया हैस टेग #RunForUnity एवं #EktaDiwas पर अपलोड किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप पुलिस महानिरीक्षक / विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पुलिस महानिदेशक विनीत कपूर रहेंगे। जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। Run for Unity कार्यक्रम प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि जन समुदाय की भागीदारी का एक अवसर है।

       

      ]]>
      Wed, 29 Oct 2025 21:35:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
      अब SIR रतलाम में भी ! निर्वाचन नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य शुरू, कलेक्टर मिशा सिंह ने बताई पूरी प्रक्रिया https://acntimes.com/ratlam-special-intensive-revision-of-electoral-rolls https://acntimes.com/ratlam-special-intensive-revision-of-electoral-rolls एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में फोटो निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) का कार्य शुरू हो गया है। प्रक्रिया अगले दो माह चलेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को हर घर तीन बार दस्तक देना होगी। इसकी पूरी प्रक्रिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मिशा सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर सभागृह में मीडिया तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी।

      कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देश के 12 राज्यों में गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। इससे पूर्व 1 जनवरी 2003 से गहन पुनरीक्षण का कार्य हुआ था। इसके बाद अब पुनः निर्वाचन नामावली का शुद्धिकरण कार्य हो रहा है। यह कार्य अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर हो रहा है।

      दावे और आपत्तियों का निराकरण भी होगा

      कलेक्टर ने बताया कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक तैयारी / मुद्रण / प्रशिक्षण आदि कार्य होंगे। गणना अवधि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक की रहेगी। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण / पुनर्व्यवस्थापन 4 दिसंबर को किया जाएगा। नियंत्रण तालिका का अद्यतनीकरण और ड्राफ्ट रोल की तैयारी 5 से 8 दिसंबर तक की जाएगी। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 9 दिसंबर को होगा। इस पर दावे एवं आपत्तियां 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी।  नोटिस जारी करने, उनकी सुनवाई और सत्यापन के साथ ही प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निपटारा ईआरओ और एईआरओ द्वारा किया जाएगा। यह कार्य 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। मतदाता सूची के स्वास्थ मापदंडों की जांच की जाएगी और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति 3 फरवरी 2026 को ली जाएगी जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा।

      वालेंटियर की लेंगे मदद

      कलेक्टर मिशा सिंह के अनुसार पुनरीक्षण कार्य में राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ ही एनसीसी और एनएसएस की मदद ली जाएगी। सूची पुनरीक्षण के कार्य में कोई तकनीकी परेशानी न आए इसलिए निर्वाचन विभाग द्वारा रनिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाएगी। इसमें सभी तकनीकी समस्याओं के समाधान पर बात होगी। पत्रकार वार्ता में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम आर्ची हरित और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

      अभी जिले में इतने हैं मतदाता

      27 अक्टूबर 2025 तक जिले में मतदाताओं की संख्या की बात करें तो रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 17 हजार 625 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 8 हजार 297 पुरुष और 1 लाख 9 हजार 314 महिलाएं एवं 14 ट्रांसजेंडर हैं। इसी प्रकार रतलाम शहर 2 लाख 21 हजार 125 मतदाताओं में से 1 लाख 9 हजार 284 पुरुष, 1 लाख 11 हजार 834 महिला तथा 7 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। सैलाना में 2लाख 19 हजार 330 मतदाता हैं जिनमें से 1 लाख 7 हजार 194 पुरुष, 1 लाख 12 हजार 135 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर हैं। जावरा में 1 लाख 19 हजार 353 पुरुष, 1 लाख 20 हजार 29 महिला और 9 ट्रांसजेंडर सहित कुल 2 लाख 39 हजार 391 मतदाता हैं। वहीं आलोट में 1 लाख 14 हजार 260 पुरुष, 1 लाख 12 हजार 119 महिला और 12 ट्रांसजेंडर सहित कुल 2 लाख 26 हजार 391 मतदाता हैं। इस तरह पूरे जिले में 11 लाख 23 हजार 862 मतदाता हैं जिनमें से पुरुषों की संख्या 5 लाख 58 हजार 388, महिलाओं की 5 लाख 65 हजार 431 और ट्रांसजेंडर की संख्या 43 है। 

      जिले में 1297 है मतदान केंद्रों की संख्या, ईपिक अनुपात भी देखें

      जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1297 है। इनमें से सबसे ज्यादा मतदान केंद्र 275 जावरा विधानसभा क्षेत्र में, रतलाम सिटी में 261, सैलाना में 256, आलोट में 253 तथा रतलाम ग्रामीण में 252 है। जिले में जनसंख्या का मुकाबले ईपिक का अनुपात 63.2 प्रतिशत है। अगर विधानसभावार बात करें तो रतलाम ग्रामीण में 63.1, रतलाम शहर में 64.0, सैलाना में 65.9, जावरा में 61.2 तथा आलोट में 62.0 प्रतिशत है। 

      राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी दी जानकारी

      निर्वाचन नामावली गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कलेक्टर ने जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भी बैठक ली। इसमें पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया बताते हुए राजनीतिक दलों से सहयोग करने के लिए कहा। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कांग्रेस के पीयूष बाफना, आम आदमी पार्टी के श्रेय सोनी, बहुजन समाज पार्टी से लखन वसुनिया, कम्युनिस्ट पार्टी व इंडिया मार्क्सवादी से रंजीत सिंह राठौर एवं जाहिद मंसूरी सहित अन्य मौजूद रहे

      ]]>
      Wed, 29 Oct 2025 00:51:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
      महिला कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन ! महिलाओं के संघर्ष बिना घर, परिवार और समाज कभी स्वर्ग नहीं बन सकता& पूर्णिमा पांडेय https://acntimes.com/ratlam-women-congress-workers-Conference https://acntimes.com/ratlam-women-congress-workers-Conference एसीएन टाइम्स @ रतलाम । “महिलाएं यदि अपने हक के लिए संघर्ष करना नहीं सीखेंगी तो घर, परिवार और समाज कभी स्वर्ग नहीं बन सकते। देश की 50 प्रतिशत आबादी होने के बावजूद महिलाएं यदि राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं होंगी तो विकास अधूरा रहेगा।” यह बात उज्जैन की महिला कांग्रेस नेत्री एवं संगठन सृजन अभियान की जिला प्रभारी पूर्णिमा पांडेय ने कही।

      कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा पांडेय यहां शहर महिला कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने संगठन के पुनर्गठन को लेकर महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से रायशुमारी की। पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कहा कि आज देश का चुनावी परिदृश्य महिलाओं के वोट के इर्द-गिर्द घूम रहा है। महिलाओं को यह सोचना चाहिए कि महंगाई क्यों है, बेरोजगारी क्यों है और बेटियां असुरक्षित क्यों हैं? हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन का उदाहरण देखकर यह विचार करना चाहिए कि महिलाओं का सच्चा भला आखिर किस पार्टी में है।

      कांग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उपयुक्त और सुरक्षित मंच है- कटारिया

      पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि महिला स्वयं शक्ति का प्रतीक है और उस शक्ति का उपयोग परिवार एवं राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सबसे उपयुक्त और सुरक्षित मंच है। अध्यक्षता कर रही शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिला सृजन से ही राष्ट्र, समाज और परिवार सुखी हो सकते हैं। कांग्रेस ने हर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई है और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ जोरदार आंदोलनों की अगुवाई की है। यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

      ये रहीं उपस्थित

      कार्यक्रम में कविता महावर, नजमा बेलूत, राधा प्रजापत, हिना खान, अनु नेकाड़ी, केसरबाई, प्रियंका, गोल्डी, जूही, आंचल, हंसा रांका, कमलेश चौहान, साधना नकुम, कुंती जाटव, ताज मंसूरी, आरिफा, योगेश, सीमा, लीलाबाई, मंजूबाला गुर्जर, सावित्री, अनीता बैरागी, रानी देवदा, पदम जैन, संजू भाटी, रुखसाना, मनोरमा तिवारी, शानू शाह, आयशा कुरैशी, सविता, साधना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने किया। आभार प्रदर्शन नगर निगम सचेतक ने किया। 

      ]]>
      Tue, 28 Oct 2025 02:54:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में कांग्रेस का दीपावली मिलन समारोह 29 अक्टूबर को, विभिन्न समाजों के प्रमुखों का सम्मान भी होगा https://acntimes.com/ratlam-congress-diwali-get-together-on-october-29 https://acntimes.com/ratlam-congress-diwali-get-together-on-october-29 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर जिला कांग्रेस कमेटी दीपावली मिलन समारोह एवं शहर के विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों का सम्मान समारोह 29 अक्टूबर को होगा। आयोजन सुबह 11 बजे चम्पा विहार, सागोद रोड, रतलाम पर होगा।

      आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया रहेंगे। अध्यक्षता सरदारपुर के विधायक प्रताप ग्रेवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत एवं शहर प्रभारी राजा चौकसे उपस्थित रहेंगे। दीप मिलन समारोह के दौरान रतलाम शहर के विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शांतीलाल वर्मा एवं सभी मोर्चा-संगठनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

       

      ]]>
      Tue, 28 Oct 2025 01:40:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ये डॉक्टरों का अलग अंदाज है ! मरीजों की नब्ज टलोने वाले हाथों ने थामा माइक, ईसीजी के बजाय जांचा सुर और ताल का ग्राफ https://acntimes.com/doctor-music-night-ima-ratlam-diwali-milan https://acntimes.com/doctor-music-night-ima-ratlam-diwali-milan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मरीजों की नब्ज टटोलने वाले हाथों में माइक नजर आ रहे थे और स्टेथिस्कोप से दिलों की धड़कनें सुनने वाले कान गीत-संगीत से तादात्म्य स्थापित कर रहे थे। ग्राफ पेपर पर ईसीजी का उतार-चढ़ाव जांचने वाले भी यहां सुरों के उतार-चढ़ावों को परख और भांप रहे थे।

      यह नजारा था रविवार को शहर के राजेंद्र नगर स्थित आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) हाल में। यहां आईएमए की रतलाम शाखा की शाम सजी थी, अवसर था संस्था के सदस्य चिकित्सकों और उनके परिवार के परिवारिक दीप मिलन समारोह का। इस संगीतमय समारोह का आगाज भगवान श्री गणेश की वंदना के साथ हुआ। अध्यक्ष डॉ. चैतन्य खण्डेलवाल ने सभी को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामना दीं। तत्पश्चात आतिशबाजी का दौर चला जिसका आनंद बच्चों ने तो लिया ही, बड़े भी अपने बचपन कि यादों में खो गए।

      देर तक चला गीत और संगीत का दौर

      चिकित्सकों की जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा मरीजों की धड़कने सुनने और गिनने में ही गुजरता है लेकिन आज सभी सपरिवार अपने-अपने दिलों की धड़कनों को सुन रहे थे, महसूस कर रहे थे। गीत-संगीत से सजी शाम को यादगार बनाने के लिए चिकित्सकों ने कराओके संगीत पर सुर भी साधे।

      वरिष्ठ सर्जन डॉ. गोपाल यादव, पैथोलॉजिस्ट डॉ. शैलेन्द्र चौऋषि, आईएमएए अध्यक्ष डॉ. चैतन्य खण्डेलवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पी. एन. श्रीवास्तव, मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कोठारी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र चाहर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनी यादव, डॉ. के. एस. लिखार, डॉ. आशीष मौर्य, डॉ. योगेश तिलकर, डॉ. गौरव यादव, डॉ. माधवी माहेश्वरी, डॉ. शुभम चौंऋषि, राधा चाहर ने गीत सुनाए तो वहां उपस्थित चिकित्सक और परिजन वाह-वाह कह उठे।

      कव्वाली ने मोहा मन, बच्चे भी थिरके

      नृत्य की प्रस्तुति डॉ. योगेश तिलकर, गर्वित बर्मन, रिधान शाह, पाखी गुप्ता और वर्तिका बर्मन ने दी। सचिव डॉ. विनय शर्मा ने कव्वाली प्रस्तुत की जिसमें उनका साथ डॉ. देवेन्द्र शाह, डॉ. अभिषेक अरोरा, डॉ. श्रेय काकानी एवं डॉ. प्रदीप दुबे ने दिया। संचालन डॉ. चौऋषि ने व आभार प्रदर्शन सचिव डॉ. शर्मा ने किया। इस दौरान आईएमए के सदस्य चिकित्सक और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

      ]]>
      Mon, 27 Oct 2025 14:12:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
      कोर्ट का फैसला ! हत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति को 5 साल की सजा, शादी समारोह में नाचने को लेकर हुआ था विवाद https://acntimes.com/ratlam-assault-with-intent-to-kill-5-years-imprisonment https://acntimes.com/ratlam-assault-with-intent-to-kill-5-years-imprisonment एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने पांच साल पुराने हत्या के प्रयास के एक मामले में अभियुक्त को पांच वर्ष की सजा सुनाई है। आरोपी पर दो हजार रुपए जुर्माना भी किया है। अभियुक्त ने शादी समारोह में धक्का लगने की बात पर हुए विवाद के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था।

      अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने बताया कि गांव सरवनी जागीर निवासी राहुल 24 फरवरी 2020 को दोस्त घनश्याम निनामा की बहन यशोदा की शादी समारोह में शामिल होने सरवड़ गांव गया था। वह अपने भाई सोनू के पिकअप वाहन से अपने गाँव के धर्मेन्द्र वसुनिया, गगन गिरवाल, कालू कटारिया व भोला भूरिया के साथ वहांच पहुंचा था। पिकअप सोनू चला रहा था। सरवड़ में शादी के कार्यक्रम में नाचने की बात को लेकर राहुल का दुल्हन यशोदा की बुआ के लड़के जितेन्द्र पिता रामा डागर (26) निवासी ग्राम प्रीतमनगर रतलाम से धक्का लगने को लेकर कहा-सुनी हो गई। जितेंद्र ने उसके साथ गाली-गलौच की।

      गर्दन और सीने पर चाकू से किया हमला

      राहुल ने उसे ऐसा करने से मना किया तो जितेंद्र ने जेब से चाकू निकालकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से राहुल की गर्दन के दाहिनी तरफ व सीने पर गंभीर चोट लगी। गंभीर घायल राहुल को सोनू और दोस्त धर्मेन्द्र, गगन, कालू व भोला ने बीच-बचाव कर छुड़वाया और उसे पिकअप वाहन से इलाज के लिए रतलाम के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना के दौरान लगने से आरोपी जितेंद्र के हाथ में भी चोट लगी थी।

      11 गवाहों के बयान और डीएन रिपोर्ट पेश की

      जिला चिकित्सालय रतलाम से डॉक्टर ने मामले की जानकारी बिलपांक थाना पुलिस को दी जिससे वहां भारतीय दण्ड संहिता की धारा 294, 307 में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। 25 फरवरी 2020 को पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, खून लगे कपड़े जब्त किए। खून आलूदा एवं मिट्टी जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी गई। घटनास्थल का नक्शा तैयारकर आहत राहुल के मृत्यु कालिक कथन दर्ज किए गए। अन्य साक्षियों के कथन भी दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से 11 गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य तथा DNA रिपोर्ट पेश की गई। इसके आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त जितेंद्र को पांच वर्ष की सजा सुनाई। अभियुक्ति पर अर्थदंड भी किया गया है।

      ]]>
      Sun, 26 Oct 2025 20:19:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
      सावधान ! रतलाम शहर में दो माह जुलूस, रैली, धरना और प्रदर्शन बैन, उल्लंघन किया तो होगी ये कार्रवाई https://acntimes.com/ratlam-city-rally-ban-collector-sdm-section-163 https://acntimes.com/ratlam-city-rally-ban-collector-sdm-section-163 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर की अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं एसडीएम ने रतलाम शहर में आगामी माह तक जुलूस, रैली निकालने और धरने-प्रदर्शन आदि पर रोक लगा दी है। यह रोक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता - 2023 की धारा 163 के तहत लगाई गई है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभावशील हो गया है।

      अनुविभागीय दण्डाधिकारी रतलाम शहर आर्ची हरित द्वारा जारी आदेश के अनुसार रतलाम शहर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता - 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई है। जन सामान्य के स्वास्थ्य के हित एवं लोक शांति को बनाए रखने के लिए रतलाम शहर अनुभाग की संपूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र जिला न्यायालय, कलेक्टोरेट कार्यालय परिक्षेत्र, समस्त शासकीय कार्यालय एवं परिसरों, शासकीय जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज एवं अन्य अस्पताल व अन्य सार्वजनिक स्थान पर लागू होगा। इसके चलते कोई भी दल, संघ, संगठन अथवा समूह धरना एवं प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। उपरोक्त स्थानों पर बगैर पूर्व अनुमति के भीड़, जमावड़ा / ज्ञापन-प्रदर्शन इत्यादि प्रतिबंधित होगा। इन स्थानों पर ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग भी निषिद्ध होगा।

      24 घंटे पूर्व लेना होगी अनुमति

      कोई भी व्यक्ति अथवा सम्प्रदाय या समूह दल कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अनुभाग रतलाम शहर से 24 घंटे पूर्व वैधानिक अनुमति प्राप्त किए बगैर किसी भी सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, कार्यक्रमों एवं अन्य अवसरों पर आयोजकों द्वारा सभा, धरना, रैली, प्रदर्शन एवं बंद न तो आयोजित करेगा और ना ही इसके लिए प्रचार-प्रसार करेगा। कोई भी व्यक्ति अथवा सम्प्रदाय या समूह दल बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति प्राप्त किए बगैर धरना, आन्दोलन इत्यादि हेतु टेंट, पाण्डाल आदि का निर्माण स्थायी या अस्थायी रूप से नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति अथवा सम्प्रदाय या समूह दल सार्वजनिक सड़क, मार्ग, रोड़, हाईवे इत्यादि पर भीड़ एकत्रित कर यातायात बाधित नहीं करेगा या इन स्थानों पर किसी भी अन्य प्रकार से व्यवधान उत्पन्न नहीं करेगा और न ही किसी व्यक्ति को आने-जाने से रोकेगा।

      ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग भी नहीं हो सकेगा

      जारी आदेश के अनुसार किसी भी व्यक्ति, आयोजक, दल अथवा सम्प्रदाय या समूह द्वारा म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के प्रावधानों के अन्तर्गत डी.जे., लाउडस्पीकर, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के प्रतिबंधित रहेगा। रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र पर पूर्णरूपेण प्रतिबन्ध रहेगा। अनुभाग रतलाम शहर की सीमा क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के आग्नेय शस्त्र, फायर आर्म्स एवं घातक अस्त्र-शस्त्र जैसे-बंदूक, पिस्तौल, रिवॉल्वर, बल्लम, खंजर, शमशीर एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेगा और न ही किसी भी प्रकार का घातक हथियार जिसे जन साधारण को चोट पहुंचाने के प्रयोग में लाया जा सकने का खतरा हो, धारित कर सार्वजनिक रूप से नहीं निकलेगा।

      ये रहेंगे प्रतिबंध से मुक्त

      न्यायाधीश, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी/पुलिसकर्मीयों, सुरक्षा एवं अन्य किसी शासकीय कर्तव्य पालन के समय ड्यूटी पर लगाए गए सुरक्षा बलों एवं अर्द्धसैनिक बलों, विशिष्ट व्यक्तियों / अधिकारियों की सुरक्षा हेतु लगाए गए पुलिसकर्मी / सुरक्षाकर्मी, बैंक के गार्ड, टोल बूथ पर नियुक्त सुरक्षाकर्मी / गार्ड उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। किसी आवेदक द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जाने पर संबंधित पुलिस अधिकारी (नगर पुलिस अधीक्षक / अनुविभागीय अधिकारी पुलिस) से परामर्श (अभिमत) प्राप्त कर आवश्यक प्रतीत होने पर प्रतिबंध / शर्तों के अधीन किसी कार्यक्रम की अनुमति प्राप्त कर करेंगे।

      शिकायत होने पर होगी कार्रवाई

      आदेश में स्पष्ट किया गया है कि व्यथित व्यक्ति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (5) के अंतर्गत एसडीएम के न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा। उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के प्रावधानों के तहत् अभियोजन किया जाएगी। यह आदेश आगामी 02 माह तक प्रभावशील रहेगा।

      इसलिए लगाया गया प्रतिबंध

      कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि विभिन्न व्यक्तियों / दलों / संघों / संस्थाओं एवं समूहों द्वारा धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य अवसरों पर आयोजकों द्वारा मार्ग पर रैली, जुलूस आदि बिना अनुमति से निकाले जाने से आम जनता को अकारण परेशानी होती है। इससे यातायात अवरुद्ध होने से आपातकालीन सेवाएं भी विलंबित होती हैं। रतलाम शहर अनुभाग में अक्सर बिना अनुमति प्राप्त कर प्रतिबंधित मार्गों पर विभिन्न आयोजन जैसे रैली, जुलूस, शोभायात्रा, धरना प्रदर्शन आदि अव्यवस्थित रूप से आयोजित किए जाते हैं। जिससे आमजन को यातायात में बाधा उत्पन्न होती है। इन आयोजनों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा शोर-शराबे निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि उत्पन्न होने से आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और उन्हें मानसिक व अन्य तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

      लोक शांति भंग होने का भय

      इस प्रकार के आयोजनों से अनुभाग रतलाम शहर की शांति एवं कानून व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने के साथ-साथ मानव जीवन एवं लोक प्रशांति भंग होने का भय बना हुआ रहता है। साथ ही, बिना अनुमति के आयोजित रैली, जुलूस, शोभायात्रा, धरना प्रदर्शन, आयोजनों के कारण जनसामान्य के जानमाल को आसन्न खतरा उत्पन्न हो सकता है और भविष्य में लोक प्रशांति विक्षुब्ध होने की प्रबल आशंकाएं भी व्याप्त होती हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने, जन-धन की हानि पर अंकुश लगाने तथा जन समुदाय पर नियंत्रण किये जाने के लिए प्रभावी कार्यवाही हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत् प्रतिबंध की घोषणा करना आवश्यक है।

      ]]>
      Sun, 26 Oct 2025 09:01:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
      बड़ी खबर ! गाय की हत्या और गोमांस परिवहन मामले में 11 लोगों को सजा, 11 साल पुराने मामले में आया फैसला https://acntimes.com/ratlam-cow-slaughter-and-beef-transportation-11-sentenced https://acntimes.com/ratlam-cow-slaughter-and-beef-transportation-11-sentenced एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह ठाकुर ने गाय की हत्या करने और उसके मांस के अवैध परिवहन के बहुचर्चित मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने 11 अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए उन्हें सश्रम कारावास तथा अर्थदंड से दंडित किया है।

      सहायक निदेशक अभियोजन आशा शाक्यवार ने बताया कि 09 सितंबर 2014 को फरियादी वासुदेव ने शहर के स्टेशन रोड थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि वह और उसका दोस्त आदित्य दौड़ने के लिए गए थे। वे सड़क किनारे स्थित डॉ. सादिक के पोल्ट्री फार्म के पास से गुजरे। उस वक्त पोल्ट्री फार्म बंद था। उसी समय बाबू कसाई तथा उसका लड़का रसीद खान मोटरसाइकिल पर एक थैला लटकाए रतलाम तरफ जा रहा था। उसके थैले में कुछ गीला-गीला भरा था। थोड़ी ही देर बाद रतलाम की कसाई मंडी के रसीद खान तथा अख्तार एक मोटरसाइकिल पर बोरा लटकाए हुए निकले। उसमें भी कुछ गीला-गीला पदार्थ भरा था। वे भी रतलाम तरफ जा रहे थे।

      नाले में तैर रहे थे गोमांस के टुकड़े

      इससे वासुदेव और आदित्य ने पोल्ट्री फार्म के पास जाकर देखा तो वहां गाय का एक सींग और खून पड़ा था। पास ही में लोहे का एक सुइया भी पड़ा था। दोनों ने आसपास देखा तो सड़क की दाहिनी तरफ नाले के पानी में गाय के मांस के टुकड़े अलग-अलग जगह तैर रहे थे। दरअसल, बाबू कसाई, उसका लड़का रसीद खान तथा अख्तार ने गाय की निर्दयतापूर्वक काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी गोमांस को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से लेकर चए गए थे। इसके आधार पर स्टेशन रोड पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। अनुसंधान पूरा करने के बाद पुलिस ने अन्य औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया था।

      इस आधार पर ठहराया दोषी

      प्रकरण में विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से स्वंतत्र साक्षी, दस्तावेजी साक्ष्य, मांस के टुकड़ों की फोरेसिंक जांच रिपोर्ट न्यायालय से समक्ष रखी गई। इस पर विश्वास जताते हुए न्यायालय ने अभियुक्तों को दोष सिद्ध पाते हुए धारा 4 सहपठित 9 (1) तथा धारा 5 सहपठित 9 (2) म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम-2004 में 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं प्रत्येक अभियुक्त को 10-10 हजार रु. अर्थदंड से दंडित किया है।

      इन्हें मिली सजा

      1. राशीद पिता रसीद खान (38), निवासी 229 शेरानीपुरा, रतलाम।
      2. जफर पिता बशीर शेरानी (45), निवासी शेरानीपुरा, गली नं 2 रतलाम
      3. असलम पिता भूरिया कुरैशी (25), निवासी मकान नंबर 21 हरिजन बस्ती, कसाई मण्डी, रतलाम।
      4. मुस्ताक पिता ताज मोहम्मद कुरैशी (20), निवासी कसाई मण्डी, शेरानीपुरा, रतलाम।
      5. आजाद पिता बाबू कुरैशी (20), निवासी कसाई मण्डी, शेरानीपुरा, रतलाम।
      6. अफसर पिता अहमद हुसैन कुरैशी (30), हरिजन बस्ती, शेरानीपुरा रतलाम।
      7. राजा पिता वाजिद अली (38), निवासी 17 शेरानीपुरा, रतलाम।
      8. आलम पिता वाजिद अली (30), निवासी पटेल कॉलोनी, मस्जिद के पास रतलाम।
      9. माजिद पिता जाहगीर कुरैशी (30), निवासी शेरानीपुरा रतलाम।
      10. अकील पिता बाबू खां कुरैशी (37), निवासी चिंगीपुरा, हाथीखाना रतलाम।
      11. गोविंद पिता कालू भूरिया उर्फ भेरूलाल भूरिया (22), निवासी वैरसा रोड भाटपचलाना जिला उज्जैन।

      बढ़ गया था तनाव, हिंदू संगठनों ने किया था चक्काजाम

      उक्त घटना को लेकर तब जबरदस्त आक्रोश उपजा था। हिंदू संगठन ने जुलूस निकालकर चक्काजाम किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।

      ]]>
      Sat, 25 Oct 2025 16:23:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम SP अमित कुमार ने आधी रात को किया ऐसा काम कि& पूरे पुलिस महकमे में मच गया हड़कंप https://acntimes.com/ratlam-sp-amit-kumar-major-surgery https://acntimes.com/ratlam-sp-amit-kumar-major-surgery एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अपराधों और अपराधियों पर ढीली पड़ती पुलिस की पकड़ को मजबूत करने के लिए एसपी अमित कुमार ने दीपावली मनते ही विभाग की बड़ी सर्जरी कर डाली। उन्होंने देर रात जिले के 19 टीआई सहित 21 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। जिले में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने चार थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया तो कुछ को थाने की जिम्मेदारी देकर दीपावली का तोहफा भी दिया।

      अपराधों पर नियंत्रण के मामले में कुछ थाना क्षेत्रों में पुलिस की किरकिरी होने के साथ ही सुरक्षा के मामले में भी पुलिस विभाग का अमले की चौकसी कमतर नजर आ रही थी। इससे जिले के कई थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी में बदलाव के संकेत काभी समय से मिल रहे थे लेकिन त्योहार के चलते ऐसा नहीं हो सका था। जिलेवासी दीवाली मनाने के बाद चैन की नींद सो रहे थे तब एसपी अमित कुमार ने 21 पुलिस अधिकारियों को तबादला सूची जारी कर पूरे पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी। सूची में 19 थाना प्रभारियों के भी नाम हैं।

      फीडबैक और समीक्षा के बाद किया बदलाव 

      थाना प्रभारियों की सूची जारी करने से पहले एसपी ने न सिर्फ अपराधों की समीक्षा की बल्कि सोशल मीडिया और खबरों के माध्यम से मिल रहे फीडबैक का परीक्षण भी किया। यही वजह है कि उन्होंने आधी रात को लापरवाह थाना प्रभारियों को सजा दे दी तो कई को त्योहार का उपहार देकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। चार निरीक्षकों से थाने छीन कर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि कई को सेफ थाना क्षेत्र से निकाल कर दूसरी जगह भेज दिया है।

      इन थानों की जिम्मेदारियां भी बदलीं

      डीएसबी प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक पिंकी आकाश को सैलाना थाना प्रभारी, जावरा आईए, माणक चौक, बिलपांक और औद्योगिक क्षेत्र थाने सेवाएं दे चुके मुनैन्द्र गौतम को आलोट थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सत्येंद्र रघुवंशी अब औद्योगिक क्षेत्र थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें यहां गायत्री सोनी के स्थान पर भेजा गया है। बता दें कि रघुवंशी को मोस्ट वांटेड आतंकी को पकड़ने पर आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन मिल चुका है। वे इससे पहले भी तत्कालीन टीआई राजेंद्र वर्मा के समय औद्योगिक क्षेत्र थाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। स्वराज डाबी को स्टेशन रोड थाने से बड़ावदा भेज कर उनके स्थान पर जावरा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन को पदस्थ किया गया है। माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव दीनदयालनगर थाने में जबकि लाइन में पदस्थ पतीराम डाबरे को माणक चौक थाने का प्रभारी बनाया गया है।

      ट्रैफिक टीआई बदले

      आम दिनों के साथ ही त्योहार के दौरान भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लगभग पूरे समय ध्वस्त रही। इसे एसपी काफी समय से संतुष्ट थे। यही वजह है कि उन्होंने ट्रैफिक टीआई नीलम चौंगड़ को लाइन अटैच कर, लाइन में ही पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक राजशेखर वर्मा को यह जिम्मेदारी सौंप दी।

      इनसे छिने थाने

      एसपी अमित कुमार ने जिले के चार टीआई से थाने भी छीने हैं और उन्हें लाइन अटैच किया है। इनमें यातायात थाना प्रभारी चौंगड़ के अलावा, बड़ावदा थाना प्रभारी पृथ्वीसिंह खलाटे, कालूखेड़ा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय और आलोट थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान शामिल हैं।

      ]]>
      Wed, 22 Oct 2025 14:50:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ट्रेन में जहरखुरानी ! युवक को जहरीला पदार्थ खिला रुपए और सामान ले उड़े बदमाश, उपचार के बाद समाजसेवी काकानी की मदद से पहुंचा घर https://acntimes.com/festival-train-poisoning-kakani-help https://acntimes.com/festival-train-poisoning-kakani-help एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्योहार मनाने के लिए गुजरात से अपने गांव लौट रहे एक युवक को ट्रेन में बदमाशों ने जहरीला पदार्थ खिला कर उसके रुपए और सामान ले उड़े। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां समाजसेवी गोविंद काकानी ने पीड़ित के परिवार को सकुश उसके घर पहुंचाने में मदद की।

      जानकारी के अनुसार अमरजीत कुमार पिता शशि भूषण प्रसाद महंतो (25) निवासी गांव चौरसिया जिला नालंदा बिहार गुजरात में काम करते हैं। वे त्यौहार मनाने के लिए 14 अक्तूबर को ट्रेन से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उन्हें कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे वे अचेत हो गए। इसके बाद बदमाश उनके सारे रुपए-पैसे और सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। जानकारी मिलने पर रात करीब 10 बजे आरपीएफ ने रतलाम रेलवे स्टेशन पर उतारा और जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।

      हालत खराब होने पर आरक्षक ने दी थी काकानी को सूचना

      युवक की हालत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल स्थित पुलिस चौकी के आरक्षक मुकेश खांगरोट ने समाजसेवी गोविंद काकानी को तत्काल अस्पताल आने का आग्रह किया। काकानी वहां पहुंचे और अपनेपन के साथ ही साथ लाई खाद्य सामग्री भी दी। उपचार शुरू होने पर हालत में सुधार होने पर युवक ने काकानी को अपने परिवार के मोबाइल नंबर बताए। काकानी ने संपर्क साधकर युवक के मामा सुभाष कुमार महंतो निवासी वडोदरा को तत्काल रतलाम आने के लिए कहा। बिहार में अमरजीत के पिता शशिभूषण प्रसाद को भी घटना बताई।

      सकुशल गांव पहुंचने पर फोन पर दिया धन्यवाद

      परिवार को रतलाम पहुंचने में करीब दो दिन लगे। परिजन रतलाम पहुंचे तब तक युवक की हालत में काफी सुधार हो चुका था। वार्ड के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और वार्डबाय आदि ने अच्छे से सेवा सुश्रुषा की। परिजन युवक को लेकर बिहार पहुंचे जहां से उसके पिता ने मोबाइल पोन पर काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी, आरपीएफ, जिला पुलिस, अस्पताल प्रशासन और हनुमान मंदिर के पुजारी पं. बैरागी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

      सावधान रहने का किया आह्वान

      समाजसेवी काकानी ने लोगों को आगाह किया है कि सफर के दौरान या कहीं भी किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई वस्तु न खाएं। यह जान-माल के लिए हानिकारक हो सकता है। काकानी रेल प्रशासन और आरपीएफ से ट्रेनों में त्यौहारों के दौरान जहर खुरानी सहित अन्य घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के ज्यादा प्रबंध करने की बात कही है।

      ]]>
      Sun, 19 Oct 2025 09:02:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
      पत्रकार दीप मिलन समारोह : औद्योगिक विकास के साथ विकसित रतलाम की परिकल्पना होगी पूर्ण, मीडिया का सकारात्मक सहयोग आवश्यक& कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/cabinet-minister-chetan-kashyaps-journalist-deep-milan-ceremony https://acntimes.com/cabinet-minister-chetan-kashyaps-journalist-deep-milan-ceremony एसीएन टाइम्स @ रतलाम । देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार 2047 में विकसित भारत का सपना लेकर काम कर रहे हैं, ठीक उसी प्रकार से विकसित रतलाम का कार्य भी हो रहा है और आधारभूत संरचनाएं अब स्वरूप ले रही हैं। विकसित रतलाम के लिए सकारात्मक माहौल का निर्माण किया है और अब शहर के लिए वो टर्निंग पॉइंट है, जिससे परिवर्तन की दिशा प्रारंभ हुई है। व्यापार के साथ उद्योग भी बढ़े, उसके लिए 8 लेन एक्सप्रेस-वे का लाभ लेकर बड़े उद्योगों को लाने का प्रयास जारी है। मीडिया शहर के विकास के लिए सकारात्मक भूमिका निभाए, जिससे यह कार्य तेजी से संपन्न हो सकें।

      यह बात कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने "पत्रकार दीप मिलन समारोह" में कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह जिला प्रभारी नीलेश बाफना आदि उपस्थित रहे।

      आकर्षण का केंद्र बना रतलाम का निवेश क्षेत्र

      काश्यप ने कहा कि पिछले 1 साल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का पूरा वातावरण बदला है। रतलाम में भी विशेष निवेश क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही नए उद्योग धंधे प्रारंभ हो जाएंगे। 12 सालों में जितनी भी घोषणाएं हुई हैं, उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास हुआ है। एटलेन एक्सप्रेस-वे के निकट होने से रतलाम का निवेश क्षेत्र निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां बिजली व्यवस्था के लिए जहां सब स्टेशन बनेगा, वहीं पानी की व्यवस्था कनेरी डेम से होगी। उसकी पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। शहर के सभी मार्ग सिटी फोरलेन बन चुके हैं। सिटी रिंग रोड का काम शुरू हो रहा है। करमदी रोड पर साड़ी कॉम्प्लेक्स के लिए हाउसिंग बोर्ड को जमीन अलॉट हो चुकी है। कालिका माता लोक का नक्शा भी बन गया है। ये जन भागीदारी और शासन की राशि से नए स्वरूप में तैयार होगा।

      मप्र की जीडीपी में कृषि का हिस्सा सबसे ज्यादा

      काश्यप ने बताया कि मध्य प्रदेश की जीडीपी में वर्तमान में 40 प्रतिशत हिस्सा कृषि का है और उद्योगों का जीडीपी में 20 प्रतिशत हिस्सा है। पिछले 15-20 सालों में खेती में प्रदेश आगे बढ़ा, अब उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उद्योगों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की गई। उद्योगों को सब्सिडी भी जारी कर दी है। स्वास्थ क्षेत्र के लिए मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन की स्वीकृति मिल चुकी है और कृषि क्षेत्र में मंडी को रिंग रोड पर मथुरी के पास भूमि आवंटित की जा चुकी है।

      फ्लाई ओवर ब्रिज की योजना पर चल रहा काम

      मंत्री काश्यप ने कहा कि गोल्ड कॉम्प्लेक्स के साथ व्यवसाय की दृष्टि से साड़ी कॉम्प्लेक्स के लिए करमदी क्षेत्र में भूमि चिह्नित की जा चुकी है। विकास की दृष्टि से शहर में फ्लाई ओवर ब्रिज की योजना पर काम चल रहा है। सागोद रोड पर ब्रिज का भी जल्द ही निर्माण हो जाएगा। शहर के समग्र विकास को लेकर सरकार संकल्पित है। मीडिया के साथी सकारात्मक सहयोग देकर अपना असीम योगदान दें। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी की ओर से दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। संचालन जिला मीडिया प्रभारी त्रिपाठी ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना।

      ]]>
      Sat, 18 Oct 2025 22:42:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ये है JMD पैलेस : बोले तो ‘रतलाम का सबसे रॉयल वेडिंग पैलेस ! जहां हर शादी बनती है भव्य और अविस्मरणीय, इसलिए बुकिंग तो बनती ही है https://acntimes.com/jmd-palace-royal-wedding-destination-ratlam https://acntimes.com/jmd-palace-royal-wedding-destination-ratlam बिजनेस न्यूज

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगर आप अपनी या अपनों की शादी को रॉयल, भव्य और अविस्मरणीय बनाना चाहते हैं, तो जेएमडी पैलेस आपके सपनों को हकीकत में बदलने के लिए तैयार है। शहर से कुछ ही दूरी पर सागोद रोड स्थित यह शानदार पैलेस पिछले 11 वर्षों से रतलाम और आसपास के लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। यह रतलाम का सबसे रॉयल वेडिंग पैलेस है।

      विदेशों या पहाड़ी इलाकों की डेस्टिनेशन वेडिंग अब सिर्फ कल्पना नहीं – जेएमडी पैलेस में वही अनुभव शहर में ही मिलता है। खुले आसमान के नीचे हरियाली से घिरे विशाल लान में सात फेरे लेने का अनुभव हो या फिर 11 हजार वर्गफीट के एसी बैंक्वेट हॉल में शानदार रिसेप्शन हर आयोजन यहां एक यादगार कहानी बन जाता है।

      यह पैलेस आधुनिकता और परंपरा का अनोखा संगम है। शादी के अलावा कॉर्पोरेट इवेंट्स, रिसेप्शन, एंगेजमेंट या फैमिली गेदरिंग – हर अवसर को यह जगह खास बना देती है।

      संचालक प्रवीण सोनी का कहना है-

      “पिछले ग्यारह वर्षों में हमने हर आयोजन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की है। हमारे मेहमानों का विश्वास और स्नेह ही जेएमडी पैलेस को रतलाम का सबसे पसंदीदा आयोजन स्थल बनाता है। हमारा लक्ष्य है कि हर जोड़े का सपना यहां सच हो।”

      परफेक्ट चॉइस क्यों है जेएमडी पैलेस ?

      क्योंकि यहां सिर्फ सजावट नहीं, एक अनुभव दिया जाता है — जहां हर डिटेल मायने रखती है। डेकोर से लेकर कैटरिंग, फोटोग्राफी से लेकर गेस्ट हॉस्पिटैलिटी तक, सब कुछ उसी रॉयल अंदाज़ में होता है जिसकी आपने कल्पना की होती है।

      जेएमडी पैलेस की प्रमुख विशेषताएं

      • 100 लक्ज़री एसी रूम्स
      • 11,000 वर्गफीट का भव्य एसी बैंक्वेट हॉल
      • विशाल गार्डन और हरियाली युक्त लान
      • रूफटॉप विद टेंपरेचर-कंट्रोल्ड स्विमिंग पूल
      • वाई-फाई ज़ोन से लैस पूरा परिसर
      • सुरक्षित और विशाल पार्किंग सुविधा

      तो अब इंतज़ार किस बात का ?

      अगर आप भी अपनी शादी को रॉयल टच और डेस्टिनेशन वेडिंग का अनुभव देना चाहते हैं, तो जेएमडी पैलेस आपके लिए परफेक्ट चॉइस है।

      बुकिंग के लिए संपर्क करें

      जेएमडी पैलेस,

      सागोद रोड,

      रतलाम

      ???? 9425103088

      ]]>
      Sat, 18 Oct 2025 20:58:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
      युवा चेतना दीप मिलन ! युवाओं के भविष्य के लिए है विकसित भारत 2047 की संकल्पना& एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/ratlam-youthawarenessdeep-milan-ceremony https://acntimes.com/ratlam-youthawarenessdeep-milan-ceremony देश के भविष्य को दी फिजूलखर्ची पर रोक की सीख

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने दीपावली पर्व पर इस वर्ष पहली बार "युवा चेतना दीप मिलन समारोह" आयोजित कर युवाओं में जोश और जुनून का संचार किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 की संकल्पना युवाओं के लिए है। इससे जो विकसित भारत आपको मिलने वाला है, वह आत्मनिर्भर होगा और एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सरकार इसी दिशा में कार्य कर रहे है। उम्मीद है कि रतलाम के युवा नए विचारों के साथ नई संभावनाओं को लेकर आगे बढ़ेंगे और पूरे देश में शहर का नाम रोशन करेंगे।

      समारोह में युवाओं प्रेरित करने के लिए इंटरप्रिन्योर प्रशांत कुलकर्णी, स्टार्टअप मध्यप्रदेश की एक्ज्यूकेटिव डायरेक्टर आभा ऋषि ने आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए। महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी संबोधित किया। मंत्री काश्यप ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में अगला भविष्य आपका है। उम्मीद है कि शहर के युवा रतलाम के नाम को पूरे देश में रोशन करेंगे। युवा शक्ति में जोश और जुनून कैसे आए और उसकी दिशा क्या हो, उसके लिए इस सम्मेलन में बहुत सारे विषयों को रखा गया है और फिल्म के माध्यम से दिखाया भी गया है।

      वृत्ति बनाएं की फिजूलखर्ची न करना पड़े

      मंत्री ने कहा कि अब समय आया है कि युवा नए विचारों के साथ आगे आए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने वैचारिक अनुष्ठान के साथ कई प्रकल्प दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की परिकल्पना कर उसे आगे बढ़ाया गया है। रतलाम के पास इंडस्ट्रीज कॉरिडोर में 500-500 करोड़ की दो इंडस्ट्रीज आई हैं और दो का काम चल रहा है। 7 हजार करोड़ का एसआरएफ कंपनी से एग्रीमेंट हुआ है। कई उद्योग और आएंगे, उनके माध्यम से नए अवसर बनेंगे। काश्यप ने युवाओं को सीख देते हुए कहा कि आज की दुनिया आर्थिक जगत है। अर्थ सबको आवश्यक होता है, इसलिए जीवन में ऐसी वृत्ति बनाएं की फिजूलखर्ची न करना पड़े। युवाओं को सामाजिक बुराइयों पर चिंतन करना चाहिए। विवाह समारोह भी छोटा होना चाहिए।

      रतलाम के युवा को नौकरी देने वाला बनाना चाहते हैं काश्यप- प्रदीप उपाध्याय

      भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रतलाम के युवा को नौकरी देने वाला बनाना चाहते है। इसके लिए वे लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उम्मीद है, इंडस्ट्री कॉरिडोर से कि यहां का युवा नौकरी देने वाला बनेगा।

      पर्यावरण के लिए एक पैधा लगाएं उसे बड़ा करें- प्रहलाद पटेल

      महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि काश्यप जी सबके लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भी उन्हें मंत्री मंडल के सबसे बेहतरीन मंत्रियों में बता रहे हैं, जो हमारे लिए गौरव की बात है। ग्रीन रतलाम - क्लीन रतलाम के मिशन में सभी सहभागी बनें। पर्यावरण के लिए एक पौधा लगाएं और उसे सींच कर बड़ा करें। कचरा इधर-उधर नहीं फेंकें, ताकि रतलाम स्वच्छ बने। महापौर पटेल ने गीत भी प्रस्ततु किया। इससे पूर्व समारोह में युवा संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप द्वारा बनाई गई लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

      उद्यमिता से पूरे हो सकते हैं सपने- डॉ. आभा ऋषि

      युवाओं को मार्गदर्शन देने आई एमपी स्टार्टअप की यूनिट हेड डॉ. आभा ऋषि ने कहा कि सभी अमीर, फेमस बनना चाहते हैं। उद्यमिता ही ऐसा दौर लेकर आती है, जहां सपने पूरे हो सकते हैं। सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए बहुत कुछ कर रही है।

      सरकार चाहती है हर घर से स्टार्टअप निकले- प्रशांत कुलकर्णी

      आंत्रप्रेन्योर प्रशांत कुलकर्णी ने कहा कि स्टार्टअप बहुत बड़ा रॉकेट साइंस नहीं है। यदि बाहर का बर्गर इंडिया में आ सकता है तो हमारे यहां की पानी पूरी भी कहीं भी जा सकती है। मैंने पानी पूरी की जर्नी 30 हजार से शुरू की थी और आज चार कंट्री में पहुंचा दिया। एआई सभी के लिए बहुत अपॉर्चुनिटी लेकर आ रहा है। इससे बिजनेस करना आसान हो गया है। सरकार चाहती कि हर घर से स्टार्टअप निकले। इसके लिए युवाओं को मात्र एक कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार सिद्धार्थ काश्यप ने माना।

      ]]>
      Thu, 16 Oct 2025 20:58:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
      7 दशक का भरोसा ‘सर्वानंद बाजार’ के साथ ! दीपोत्सव पर GST में कमी और 70% तक की छूट का उत्सव एक छत तले https://acntimes.com/sarvanand-bazaar-diwali-offers-ratlam https://acntimes.com/sarvanand-bazaar-diwali-offers-ratlam रतलाम का सबसे पुराना सुपरमार्केट बना ग्राहकों की पहली पसंद, जानें क्यों इस बार दीपोत्सव पर सर्वानंद बाजार में है भीड़

      बिजनेस न्यूज

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दीपोत्सव की खुशियां इस बार होंगी दोगुनी, क्योंकि न्यू रोड स्थित 7 दशक पुराने भरोसेमंद संस्थान ‘सर्वानंद बाजार’ ने ग्राहकों के लिए जीएसटी में कमी के साथ भारी डिस्काउंट और एक्सक्लूसिव ऑफर पेश किए हैं। गुणवत्ता, किफायत और विश्वसनीयता का संगम बना यह संस्थान हर त्योहार पर ग्राहकों को देता है कुछ नया, और इस बार तो ‘सोने पे सुहागा’ वाली पेशकश ने खरीददारी का मज़ा कई गुना बढ़ा दिया है।

      रतलाम के ‘सर्वानंद बाजार’ की बुनियाद 69 साल पुरानी है। 7 दशक से यह संस्थान ग्राहकों के भरोसे की मिसाल बना हुआ है। यह शहर का पहला सुपर मर्केट है जो पांच दशक से ज्यादा समय से सेवाएं दे रहा है। ग्राहकों को किफायती दर पर गुणवत्ता युक्त वस्तु उपलब्ध करवाना ही संस्थान के संचालकों और स्टाफ का ध्येय वाक्य है और यही इनका संबल भी है। यही वजह है कि सर्वानंद बाजार हर त्योहार पर ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ बेहतर लाता है। इस दीपोत्सव पर भी यहां ऑफरों की बारिश हो रही है और केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में की गई कमी ने तो सोने पे सुहागा वाली कहावत ही चरितार्थ कर दी है। ग्राहक यहां मिलने वाले ऑफरों का लाभ अभी तो ले ही सकते हैं, दीपावली के बाद तक भी ले सकते हैं। यानी ‘सर्वानंद’ से खरीदी से त्योहार पर ‘आनंद ही आनंद।’

      एक छत तले सारा घर संसार

      सर्वानंद बाजार पर एक ही छत तले आपको सारे घर-संसार की वस्तुएं उपलब्ध हैं। यहां ग्रोसरी तो उपलब्ध है ही, स्टील व तांबे के बर्तन, फर्नीचर, कॉस्मेटिक आयटम, त्योहारी सीजन के लिए खास वस्तुएं, घी, नमकीन, मुखवास, क्रॉकरी, लगेज, प्लास्टिक आइटम्स व एप्लायंसेस की सबसे विशाल रेंज यहां उपलब्ध है। आप यहां से ख्यात कंपनियों का नमकीन, लड्डू, सोन पपड़ी, बर्फी आदि भी खरीद सकते हैं। बॉडी लोशन, शैंपू, चॉकलेट, नारियल तेल, शहद और डीयो आदि की भी अच्छी रेंज है। यहां के ड्रायफ्रूट की गुणवत्ता तो नंबर-1 है। मेहमाननवाजी के लिए विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट भी उपलब्ध हैं। यानी यहां आने के बाद आपको किसी भी चीज के लिए कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

      भुगतान भी तनाव फ्री

      यहां नकद भुगतान के अलावा सभी प्रकार के डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई पेमेंट गेटवे भी स्वीकार किए जाते हैं। इतना ही नहीं यहां से जारी होने वाला विशेष कार्ड आपको हर खरीदी पर स्पेशल पाइंट्स भी देता है तो एक्स्ट्रा बेनिफेट है।

      दाम किफायती लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं

      सर्वानंद बाजार पर वस्तुएं काफी किफायती दाम पर उपलब्ध हैं। यहां 5 से 70 फीसदी तक की भारी छूट पर खरीददारी की जा सकती है। इसके बावजूद गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना संस्थान के प्रबंधन की वचनबद्धता है। एक खास बात और- अभी यहां अनेक वस्तुओं पर बाय वन गेट वन फ्री का विशाल ऑफर भी चल रहा है।

      एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध

      अगर आप चाहते हैं कि आपके द्वारा उपयोग की जा रही वस्तुएं ले ली जाएं और आपको नई वस्तु मिल जाए। सर्वानंद बाजार ने आपकी इस समस्या का समाधान भी कर दिया है। यहां आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं वह भी अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ। उदाहरण के लिए आपको पुराने गैस चूल्हे पर ₹2000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसी प्रकार पुराने मिक्सर ग्राइंडर और कुकर के बदले नया समान भी ले सकते हैं।

      वारंटी ही नहीं, गारंटी भी

      सर्वानंद बाजार पर वारंटी वाला सामान ही नहीं, गारंटी वाला भी मिलता है। फर्नीचर और होलसेल रेट पर स्टील के बर्तन की अच्छी रेंज उपलब्ध है। सीटेक्स कंपनी के मोल्डेड फर्नीचर पर दो साल की गारंटी दी जा रही है। वुडन मंदिर, ट्रॉली बैग, फोल्डिंग अलमारी वाले सेगमेंट की यहां 51 से अधिक वैरायटी हैं। कई वस्तुओं की गारंटी तो 5 साल तक की है।

      मुफ्त उपहार भी

      सर्वानंद बाजार से ₹3000 तक की खरीददारी करने पर 150 रुपए की एक स्टेक्स बकेट उपहार में दी जाएगी। यदि आप 5 हजार रुपए की खरीददारी करते हैं तो सीटैक्स कंपनी का स्टूल मुफ्त मिलेगा। 10 हजार की खरीदारी पर तो एक स्टेप स्टूल ही मिल जाएगा। कैशबैक और डिस्काउंट तो है ही। यहां इतना सबकुछ है तो फिर कहीं और जाने की जरूरत ही क्या है?

      ]]>
      Wed, 15 Oct 2025 23:15:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
      मंत्री काश्यप की पहल रंग लाई ! मेडिकल कॉलेज को मिलेगी एडवांस कार्डियेक सुविधा और सीटी स्कैन मशीन, 9.75 करोड़ रुपए स्वीकृत https://acntimes.com/ratlam-gmc-cardiac-facility-ct-scan-amount-sanctioned https://acntimes.com/ratlam-gmc-cardiac-facility-ct-scan-amount-sanctioned एसीएन टाइम्स @ रतलाम । उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। कैबिनेट मंत्री काश्यप की पहल पर शुक्ल ने 9 करोड़ 75 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे जल्द ही मेडिकल कॉलेज को एडवांस कार्डियेक फेसेलिटी के साथ सीटी स्कैन मशीन मिलेगी।

      ज्ञात रहे कि शहर में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल से भेंट की थी। इसके चलते ही उप मुख्यमंत्री ने उक्त राशि स्वीकृत की है। गौरतलब है कि अब तक सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए मरीजों को बाहर रैफर किया जा रहा था। मशीन प्राप्त होने पर अब मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। काश्यप ने राशि की स्वीकृति प्रदान करने पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

      ]]>
      Wed, 15 Oct 2025 00:35:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में होगी शाही शादी ! अमृत गार्डन का ‘इल्यूजन साउंड प्रूफ’ डीजे हाल कराएगा मैट्रो सिटी की शादी का एहसास https://acntimes.com/amrit-garden-ratlam-illusion-dj-hall-launch https://acntimes.com/amrit-garden-ratlam-illusion-dj-hall-launch बिज़नेस न्यूज

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम। रतलाम की शादियों को नया आयाम देने जा रहा है शहर का प्रतिष्ठित अमृत गार्डन। बरबड़ रोड स्थित यह गार्डन अब अपनी नवीनतम और आकर्षक सौगात के रूप में प्रस्तुत कर रहा है ‘इल्यूजन साउंड प्रूफ डीजे हाल।’ यह एक ऐसा हाल है जो आपकी शादी के डांस प्रोग्राम को देगा मैट्रो सिटी जैसा शानदार अनुभव।

      अमृत गार्डन हमेशा से रतलामवासियों के लिए शादी और मांगलिक कार्यों के लिए पसंदीदा जगह रही है। किफायती पैकेज, विशाल परिसर, और आधुनिक सुविधाओं के साथ इस गार्डन ने अपने ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखा है। हर वर्ष नई सोच और बेहतर सुविधाओं के साथ आगे बढ़ते हुए इस बार भी गार्डन प्रबंधन ने शादी समारोहों में एंटरटेनमेंट और एलिगेंस दोनों को नया रूप दिया है।

      परंपरा और आधुनिकता का संगम, राजशाही अंदाज में फेरे

      अमृत गार्डन की एक और खासियत है यहां ट्रेडिशनल लुक में सुसज्जित एसी मण्डप हाल है जिसे विशेष रूप से फेरों के लिए तैयार किया गया है। यह मंडप न केवल पारंपरिक आभा से भरा है बल्कि इसका राजशाही वातावरण नवविवाहित जोड़े को जीवनभर याद रहने वाला अनुभव भी देगा। इस हाल में लगभग 100 अतिथियों के बैठने की शाही व्यवस्था भी की गई है।

      डीजे हाल में हाई-टेक सुविधाएं

      नई सौगात ‘इल्यूजन साउंड प्रूफ डीजे हाल’ पूरी तरह आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। इस हाल में डिस्क लाइटिंग, लेजर लाइट्स, साउंड सिस्टम और स्मोक मशीन की व्यवस्था है। इससे विवाह या अन्य आयोजन के दौरान डांस प्रोग्राम में ऐसा अनुभव मिलेगा मानो आप किसी मैट्रो सिटी के वेडिंग वेन्यू में हों।

      शादियों को बनाए खास, एक छत के नीचे सब कुछ

      अमृत गार्डन की सबसे बड़ी ताकत है हर सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध होना-

      • दुल्हन के लिए गार्डन परिसर में ही ब्यूटी पार्लर रूम की सुविधा है। यह सुविधा रतलाम के किसी अन्य मैरिज गार्डन में उपलब्ध नहीं है।
      • 80 एसी रूम और 5 लग्ज़री सुईट्स के साथ ही सेंट्रल एसी वाला बैंक्वेट हाल भी है।
      • पूरा परिसर फायर एक्सटिंग्विशर सिस्टम और वाई-फाई जोन से सुसज्जित।
      • 10,000 स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ पंडाल भी है जहां बारिश के मौसम में भी निर्विघ्न आयोजन हो सकेंगे।
      • शहर की सबसे बड़ी पार्किंग सुविधा के साथ तैनात गार्ड स्टाफ भी उपलब्ध है ताकि किसी भी अतिथि को आवागमन में असुविधा नहीं हो। 

      ग्राहकों की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता

      गार्डन संचालक ललित दख और अपल दख ने बताया कि-

      “अमृत गार्डन की पहचान हमेशा ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि के कारण रही है। हम हर साल कुछ नया देने का प्रयास करते हैं ताकि हमारे शहर के लोग बिना बाहर जाए, मैट्रो सिटी की शादी का अहसास पा सकें। इस बार का ‘इल्यूजन साउंड प्रूफ डीजे हाल’ उसी सोच की अगली कड़ी है। यह मांगलिक आयोजन के आनंद को कई गुना बढ़ा देगा।”

      ...तो देर किस बात की !

      शादी, रिसेप्शन या मांगलिक आयोजन- हर अवसर को यादगार बनाने के लिए अमृत गार्डन ही रतलाम का सबसे उपयुक्त और विश्वसनीय स्थान है। तो चले आइये और आज ही अपनी खुशियों को कई गुना बढ़ाने के लिए कर लें बुकिंग।

      ]]>
      Tue, 14 Oct 2025 20:31:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में तड़के बुलडोजर एक्शन ! दिल्ली&मुंबई 8 लेन पर अवैध ढाबे जमींदोज, कार्रवाई पर उठे सवाल https://acntimes.com/ratlam-bulldozer-action-illegal-dhabas-8lane https://acntimes.com/ratlam-bulldozer-action-illegal-dhabas-8lane
    1. दीवाली से पहले जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

    2. नामली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ ढाबों पर चले बुलडोजर

    3. फोरलेन किनारे स्थित अवैध गुमटियां भी हटाईं

    4. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के रतलाम में सोमवार तड़के जिला प्रशासन और पुलिस का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। दिल्ली–मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे और फोरलेन किनारे अवैध रूप से खड़े ढाबों पर प्रशासन ने कहर बरपा दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर गरजा और देखते ही देखते दो ढाबे जमींदोज हो गए। इस कार्रवाई से अन्य ढाबा संचालकों में हड़कंप है।

      जिले के प्रमुख मार्गों खासकर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे (8 लेन) और फोरलेन पर लगातार अवैध गतिविधियां बढ़ रही हैं। यहां लोगों द्वारा अवैध निर्माण भी किए जा रहे हैं। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। यह जानकारी कलेक्टर मीशा सिंह के संज्ञान में आने पर उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके चलते सोमवार तड़के प्रशासन का अमला भारी पुलिस बल के साथ नामली के पास से गुजर रहे दिल्ली-मुंबी एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही प्रशासन के बुलडोजर ने यहां स्थित अवैध ढाबों को रौंदना शुरू कर दिया। पास के बड़ोदा गांव में फोरलेन पर स्थित अवैध गुमटियां भी हटा दी गईं।

      ढाबा संचालकों में मचा हड़कंप

      दीवाली से पहले प्रशासन द्वारा अचानक ही की गई इस कार्रवाई से जिले के अन्य ढाबा संचालकों भी सकते में आ गए हैं। निर्धारित सीमा से अधिक जगह घेर कर बनाए गए और अवैध रूप से खड़े हो गए ढाबा संचालकों में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि प्रशासन आगामी दिनों में भी ऐसी ही कार्रवाई जारी रखेगा।

      पत्थरबाजी, नशाखोरी की जड़ हैं अवैध ढाबे

      विगत काफी समय से 8 लेन पर पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी और नशाखोरी भी बढ़ी है। बताया जा रहा है कि ऐसी घटनाओं में लिप्त अपराधी और आसामाजिक तत्व ऐसे अवैध ढाबों में बैठकर साजिशें रहते हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण भी बढ़ने लगे हैं जिससे शासन को राजस्व का भी नुकसान भी होता है। पुलिस और प्रशासन ऐसे अतिक्रमणों को चिह्नित कर रहा है। इसी के चलते सोमवार तड़के कार्रवाई हुई।

      कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल

      तड़के हुई कार्रवाई को लेकर नामली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि जिस जगह कार्रवाई की गई है वहां मेरा निजी रेस्टोरेंट है। इस जगह की मेरे पास रजिस्ट्री भी है और डायवर्सन से संबंधित सभी दस्तावेज भी उपलब्ध है। आरोप है कि रेस्टोरेंट और ढाबा कांग्रेस से जुड़े लोगों के होने से कार्रवाई की गई है। इससे नाराज कांग्रेस नामली में लामबंद हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वे अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ साथ लेकर नामली थाने पहुंच रहे हैं जहां वे आत्मदाह जैसा कदम भी उठा सकते हैं।

      ]]>
      Mon, 13 Oct 2025 11:01:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
      दीपावली से पहले सड़क पर उतरे कलेक्टर&एसपी ! यातायात व्यवस्था जांचने पैदल नाप डाला पूरा बाजार https://acntimes.com/ratlam-collector-sp-on-street-before-diwali https://acntimes.com/ratlam-collector-sp-on-street-before-diwali एसीएन टाइम्स @ रतलाम । दीपोत्सव के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा रतलाम शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग और रूट डायवर्शन व्यवस्था लागू की है। यह कितनी पुख्ता है और इसका असर पड़ा यह जांचने के लिए कलेक्टर मीशा सिंह और एसपी अमित सिंह खुद सड़कों पर उतरे। दोनों अधिकारियों ने पैदल ही पूरा बाजार नापा। इस दौरान कलेक्टर दुकानदारों को सामान अपनी हद में ही रखने की हिदायत देती नजर आईं।

      दीपावली पर्व की खरीददारी के लिए बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढने की संभावना के चलते यातायात पुलिस ने रविवार से प्रमुख बाजारों में तीन और चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की है। इसके साथ ही दो और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए हैं ताकि व्यस्ततम बाजारों में खरीददारी के लिए आने वाले ग्राहकों को परेशानी न हो। लागू व्यवस्था की मॉनीटरिंग यातायात सूबेदार आनंद सोनी कर रहे हैं। वे स्वयं भी बाजार में व्यवस्थान का पालन करवाते नजर आए।

      कलेक्टर और एसपी ने जांची व्यवस्थाएं

      यातायात पुलिस की व्यवस्था कितनी पुख्ता है यह देखने के लिए खुद कलेक्टर मीशा सिंह और एसपी अमित कुमार भी बाजार पहुंचे और पैदल ही व्यवस्थाएं देखी। अधिकारियों ने दुकानों के बाहर सामान रखा देख नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि सड़कों पर सामान नहीं रखें। उन्होंने अधीनस्थ अमले को अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। एसपी ने त्योहार के दौरान वालेंटियर्स को भी साथ रखने के निर्देश ट्रैफिक डीएसपी सोनी को दिए।

      इन इलाकों का किया निरीक्षण

      अधिकारियों ने नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, घास बाजार, चोमुखीपुल, चांदनी चौक, नौलाईपुरा, गणेश देवरी, धानमंडी, सैलाना बस स्टैंड, फवारा चौक आदि इलाकों का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी सोनी को त्यौहार के दौरान चार पहिया वाहनों का प्रवेश सख्ती से रोकने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने माणक चौक क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी मंदिर में हो रही दीपोत्सव की तैयारियां भी देखी और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए।

      ...ताकि फेरीवाले व छोटे व्यवसायी भी कर सकें कारोबार- कलेक्टर

      कलेक्टर मीशा सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाना है, किसी को परेशान करना नहीं है। प्रशासन चाहता है कि बाजार में ग्राहकों को खरीददारी करने में सहूलियत हो और फेरी लगाने वाले और छोटे व्यवसायी भी ठीक से कारोबार कर सकें। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के पी. के. राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

      उधर, कथनी-करनी पर उठे सवाल

      दीपोत्सव के लिए शहर के प्रमुख बाजारों के लिए नया रूट प्लान जारी किया गया है जिससे आमजन ने राहत की सांस ली है लेकिन सत्ताधारी नेताओं को सड़क जाम कर आयोजन करने की अनुमति दिए जाने पर सवाल भी उठा रहे हैं। सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं कि अन्य संगठनों को जहां सिर्फ ज्ञापन आदि देने से रोकने के लिए शहर में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी हो जाता है वहीं सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं को सड़क पर मजमा जमाने के लिए कभी भी, किसी भी वक्त इजाजत मिल जाती है। सड़कों पर मजमा लगाने वाले और अपनी राजनीति चमकाने वालों को आरएसएस से सीखना चाहिए जिसने शताब्दी वर्ष पर शहर में महा चल समारोह निकाला। इस दौरान यातायात भी बाधित नहीं होने दिया और एम्बुलेंस आई तो उसे रास्ता देकर आदर्श उदाहरण पेश किया। 

      ]]>
      Sun, 12 Oct 2025 22:56:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
      एमएसएमई सम्मेलन 13 अक्टूबर को भोपाल में, CM डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, मंत्री चेतन्य काश्यप होंगे शामिल https://acntimes.com/msme-conference-to-be-held-on-october-13 https://acntimes.com/msme-conference-to-be-held-on-october-13 एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 13 अक्टूबर को होटल ताज भोपाल में एमएसएमई सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन में उद्यमियों और स्टार्टअप को अनुदान तथा सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया जाएगा। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप उपस्थित रहेंगे। वर्चुअली कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिले भी जुड़ेंगे।

      मुख्यमंत्री 3 औद्योगिक क्षेत्रों, 3 नवीन कार्यालय भवनों की वर्चुअली आधारशिला रखेंगे। सम्मेलन में एमएसएमई एवं ओएनडीसी के मध्य एमओयू किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव "मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना'' के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे। साथ ही उद्यमियों को औद्योगिक क्षेत्रों में भूखण्ड वितरण भी करेंगे। सम्मेलन में नव उद्यमी और स्टार्टअप्स अपने अनुभव साझा करेंगे।

      ]]>
      Sat, 11 Oct 2025 23:57:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
      दीपावली पर रतलाम में बदला ट्रैफिक रूट ! जानें 12 से 22 अक्टूबर तक कहां रहेगा नो&व्हीकल जोन और कहां रहेगी पार्किंग की सुविधा https://acntimes.com/ratlam-diwali-traffic-diversion-parking-plan-2025 https://acntimes.com/ratlam-diwali-traffic-diversion-parking-plan-2025 बाजार जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ें! दीपावली के लिए रतलाम पुलिस ने बदला ट्रैफिक रूट और पार्किंग प्लान

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्योहारी खरीददारी शुरू हो चुकी है। शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। ग्राहकों को परेशानी नहीं हो इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्सन और पार्किंग प्लान तैयार किया है। यह प्लान दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ ही भारी वाहनों पर लागू होगा। इसलिए बाजार जाने से पहले यातायात पुलिस का पूरा प्लान जान लें।

      एसपी अमित कुमार द्वारा दीपोत्सव की खरीददारी को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों की लगातार मॉनिटरिंग करवाई जा रही है। एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने त्योहारी खरीददारी को सुगम बनाने के लिए 12 से 22 अक्टूबर तक के लिए वाहनों की पार्किंग की प्लानिंग की है। साथ ही मुख्य बाजारों में वाहनों की आवाजाही को लेकर भी नई व्यवस्था लागू की है।

      ...तो होगी ये कार्रवाई

      यातायात पुलिस रतलाम का अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए चार पहिया वाहनों को लेकर बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं करें एवं निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अनिवार्य रूप से पार्किंग करें। यदि आपके वाहन के कारण यातायात अवरुद्ध होता है तो वाहन को क्रेन से टो किया जाएगा। यातायात पुलिस ने सभी नगरवासियों एवं दुकानदारों से सहयोग की अपील की है।

      रूट डायवर्सन प्लान

      1. गणेश देवरी से डालूमोदी बाजार एवं नौलाईपुरा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के लोडिंग, चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक वाहन एवं ई-रिक्शा का मार्ग पूर्णतः परिवर्तित रहेगा।
      2. डालूमोदी बाजार से गणेश देवरी एवं घास बाजार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के लोडिंग, चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक वाहन एवं ई-रिक्शा के मार्ग पूर्णतः परिवर्तित रहेगा।
      3. चौमुखी पुल से गणेश देवरी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के लोडिंग, चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक वाहन एवं ई-रिक्शा का मार्ग पूर्णतः परिवर्तित रहेगा।
      4. घास बाजार से डालूमोदी बाजार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के लोडिंग, चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मैजिक वाहन एवं ई-रिक्शा के मार्ग पूर्णतः परिवर्तित रहेगा।
      5. सभी प्रकार के हैवी वाहनों की शहर में रात00 से एन्ट्री रहती है लेकिन त्योहारों को देखते हुए दिनांक 12 से 22 अक्टूब 2025 तक रात 12.00 बजे के बाद ही एन्ट्री रहेगी।
      6. नवकार नमकीन से सुभाषनगर तिराहा, हाट की चौकी एवं आबकारी तिराहा तक सुबह 09.00 से रात 00 तक हैवी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इनका मार्ग पूर्णतः डायवर्ट रहेगा। इन क्षेत्रों में कोई भी वाहन चालक / वाहन मालिक वाहन लेकर प्रवेश नहीं करेगा। इस क्षेत्र में वाहन भी खड़ा नहीं किया जा सकेगा।
      7. त्यौहारों के मद्देनजर हैवी वाहनों की एन्ट्री रात 12.00 बजे से सुबह 09.00 बजे तक ही रहेगी।

      यहां रहेगा नो-व्हीकल  जोन

      1. हमदर्द मेडिकल से लक्ष्मीजी का मंदिर, माणकचौक थाना, नौलाईपुरा तक का रास्ता नो-व्हीकल जोन रहेगा।
      2. जमनालाल स्वीट्स से माणकचौक चौराहा, साहूबावड़ी, घासबाजार, भुट्टा बाजार गली तक का रास्ता नो-व्हीकल जोन रहेगा।

      यहां रख सकेंगे दो पहिया व चार पहिया वाहन

      1. माणक चौक क्षेत्र के दुकानदारों के वाहन माणकचौक थाने के सामने शासकीय हायर सेकंरी स्कूल क्रमांक 1 में रखे जा सकेंगे।
      2. धनजीबाई के नोहरे में दो पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी।
      3. ईदगाह के पास सुतारों का वास में दो पहिया और चार पहिया वाहन की पार्किंग रहेगी।
      4. आजाद चौक (चाँदनी चौक) के अंदर दो पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी।
      5. डॉ. देवीसिंह की गली में दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
      6. चौड़ावास, रामगढ़ में दो पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी।
      7. काशीनाथ का नोहरा में दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग होगी।
      8. अमृतसागर तालाब के किनारे दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े कर सकेंगे।
      ]]>
      Sat, 11 Oct 2025 22:04:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
      जिला अभिभाषक संघ की अनूठी पहला ! सिविल जज की परीक्षा के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, 100 से अधिक अभिभाषकों ने दर्ज कराए नाम https://acntimes.com/ratlam-free-training-for-civil-judge-by-bar-association https://acntimes.com/ratlam-free-training-for-civil-judge-by-bar-association एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिला अभिभाषक संघ द्वारा सिविल जज परीक्षा के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ किया गया है। शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे के मुख्य आतिथ्य, स्टेट बार के सदस्य जय हार्डिया के विशिष्ट आतिथ्य, कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामजी गुप्ता, विशेष न्यायाधीश रुग्नाथ सिंह चुंडावत के विशेष आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की।

      अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि यह शिविर सिविल जज की परीक्षा देने वाले परिक्षार्थियों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभाषक परिवार की प्रतिभाओं को निखारना एवं उन्हें न्यायिक सेवा के लिए तैयार करना है। शिविर में 100 से अधिक अभिभाषकों ने अपने नाम दर्ज कराएं है। आयोजन के लिए मुख्य भूमिका निभाने वाले एडवोकेट रोहित शर्मा एवं सम्पूर्ण कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे सहित सम्पूर्ण न्यायिक परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

      रतलाम अभिभाषक संघ की अनूठी पहल- आशापुरे

      मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशापुरे ने कहा कि यह शिविर एक अनूठी पहल है। इससे न्यायिक जगत को कुशल प्रतिभावान जज मिलेंगे। आज रतलाम न्यायालय में ऐसे जज मौजूद हैं जिनसे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सदस्यों को उत्कृष्ट ज्ञान प्राप्त होगा।

      संपूर्ण प्रदेश में रतलाम जिला अभिभाषक संघ पहला संघ- हार्डिया

      विशिष्ट अतिथि जय हार्डिया ने कहा कि सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में रतलाम जिला अभिभाषक संघ पहला ऐसा संघ है जो अभिभाषकों के लिए ऐसे उत्कृष्ट कार्यशाला को आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को करने के लिए अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं सम्पूर्ण कार्यकारिणी बधाई की पात्र है। उन्होंने तुलनात्मक न्यू मेजर एक्ट पॉकेट बुक्स भी नए अभिभाषकों को वितरित की।

      परीक्षा की प्रवेश प्रक्रिया और पाठ्यक्रम की जानकारी

      न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह ठाकुर एवं अतुल श्रीवास्तव ने सिविल जज परीक्षा में प्रवेश एवं पाठ्यक्रम सम्बंधी महत्त्वपूर्ण जानकारी प्ररदान की। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष राकेश शर्मा, सह सचिव वीरेन्द्र कुलकर्णी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पंवार, पुस्तकालय सचिव सुनीता वासनवाल सहित पूरी कार्यकारिणी ने किया। संचालन अभिभाषक संघ सचिव चेतन केलवा ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यकारिणी सदस्य दिव्या शर्मा ने किया। बड़ी संख्या में अभिभाषकगण मौजूद रहे।

      ]]>
      Fri, 10 Oct 2025 23:43:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम के सिंधी समाज में सनसनी ! बुजुर्ग को मिली ‘मुंडी अलग’ करने की धमकी, पूज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष और बेटे पर लगे गंभीर आरोप https://acntimes.com/ratlam-don--ratlam-sindhi-samaj-threat-whatsapp-controversy https://acntimes.com/ratlam-don--ratlam-sindhi-samaj-threat-whatsapp-controversy रतलाम के सिंधी समाज में डर का माहौल ! अध्यक्ष और बेटे पर ‘डॉन जैसी’ धमकी देने का आरोप

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सिंधी समाज के एक वरिष्ठ सदस्य को ‘मुंडी अलग’ (सिर धर से अलग) करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी अमित कुमार से की है। लिखित शिकायत में बुजुर्ग ने पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष राधाकिशन सतवानी और उनके बेटे गौरव सतवानी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। धमकी समाज के वाट्सएप ग्रुप पर दी गई है।

      शिकायतकर्ता 65 वर्षीय सुरेश खत्री निवासी कस्तूरबानगर रतलाम हैं। उन्होंने एसपी को दी गई लिखित शिकायत के साथ ही धमकी देने के संबंध में प्रमाण भी उपलब्ध करवाएं हैं। सुरेश खत्री ने शिकायत में बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत के व्हाट्सएप ग्रुप में समाज के अध्यक्ष राधाकिशन सतवानी (निवासी देवरादेव नारायण नगर) और उनके पुत्र गौरव सतवानी ने उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया। पिता-पुत्र ने 6 अक्टूबर 2025 को उन्हें दूसरी बार धमकाया। इससे पहले 2023 में भी ऐसा ही हुआ था। तब मामले की शिकायत समाज के सदस्य कमल गुरनानी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

      यह भी पढ़ें- पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष राधाकिशन सतवानी एवं पुत्र के विरुद्ध FIR दर्ज, कलेक्टर ने दिखाई सख्ती तो 2 माह बाद दर्ज हुआ केस

      ‘तीन-चार मुंडियां लटक रही हैं, पांचवीं तुम्हारी होगी’

      सुरेख खत्री ने शिकायत के साथ समाज के वाट्सएप ग्रुप में दी गई धमकी के स्क्रीन शॉट भी सौंपे हैं। इसके अनुसार अध्यक्ष राधाकिशन सतवानी ने उन्हें धमकाते हुए लिखा कि- ‘तीन-चार मुंडियाँ लटका रखी हैं, पांचवीं तुम्हारी होगी।’ खत्री के अनुसार सतवानी के  बेटे गौरव ने भी धमकी दी। उसने कहा कि- ‘जहां बताओ, वहीं आकर निपटा देंगे।’ पिता-पुत्र की इन धमकियों को लेकर शिकायकर्ता खत्री ने अपनी जान को खतरा बताया है। खत्री के अनुसार आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वे समाज के अन्य सदस्यों को भी डराते-धमकाते रहते हैं। खत्री ने शिकायती पत्र में कहा है कि यदि उन्हें या उनके परिवार को कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार समाज के अध्यक्ष राधाकिशन और गौरव सतवानी होंगे।

      यह भी पढ़ें- सिंधी समाज अध्यक्ष सतवानी पर समाज की विधिवा महिला ने लगाए गंभीर आरोप, एसपी से वाट्सएप के माध्यम से की शिकायत, आत्मदाह की अनुमति भी मांगी

      आखिर यह कैसी गर्मी है

      बुजुर्ग सुरेश खत्री द्वारा की गई शिकायत और लगाए गए गंभीर आरोपों के संबंध में एसीएन टाइम्स द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष राधाकिशन सतवानी से उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया परंतु उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहा कहना था कि उन्हें अपना जो भी पक्ष रखना है वह एसपी के समक्ष ही रखेंगे। किसी के कुछ भी कहने से क्या होता है।

      ]]>
      Thu, 09 Oct 2025 23:42:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
      नाप&तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई! जिले की 15 दुकानों पर मिले अमानक कीटनाशक और बीज, केस दर्ज https://acntimes.com/ratlam-unstandard-pesticides-seeds-action https://acntimes.com/ratlam-unstandard-pesticides-seeds-action एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसानों को मानक कीटनाशक, खाद एवं बीज उपलब्ध हो इसके लिए नाप-तौल विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा की गई आकस्मिक जांच में जिले की 15 दुकानों पर अमानक कीटनाशक, बीज पाए गए। जिसके चलते दुकान संचालकों, सप्लायरों और निर्माताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

      नाप-तौल विभाग के निरीक्षक भारत भूषण ने बताया मप्र के नाप-तौल नियंत्रक द्वारा किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके परिपालन में विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर जिले की खाद-बीज-कीटनाशक दुकानों की जांच की जा रही है। पिछले दिनों जावरा और सैलाना विकासखंड में की गई कार्रवाई के दौरान 15 संस्थानों पर अमानक कीटनाशक और कृषि दवाइयां मिले। इसके चलते विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 में निहित प्रावधानों के तहत निर्माता, पैककर्ता और विपणनकर्ता के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

      किसान यह रखें ध्यान

      निरीक्षक भारत भूषण ने किसानों से अपील की है कि वे पैकट बंद बीज, कीटनाशक और कृषि दवाइयां खरीदते समय निर्माता, पैककर्ता का नाम व पूरा पता, वस्तु का नाम, शुद्ध मात्रा, एमआरपी (सभी करों सहित), यूनिट सेल प्राइज आदि जरूर चैक करें। इसके साथ ही उपभोक्ता शिकायत करने के लिए व्यक्ति अथवा कार्यालय का नाम, पता, टेलीफोन नंबर और ई-मेल पता भी चैक करें। यदि एमआरपी से अधिक पर विक्रय करने या एमआरपी को काटकर / मिटाकर / स्टीकर लगाकर बढ़ाया गया हुआ पाए जाने पर इसकी शिकायत विभाग से अवश्य करें।

      कलेक्टर ने भी दिए निर्देश

      कलेक्टर मीशा सिंह ने भी नाप-तौल विभाग को खाद, बीज और कीटनाशकों की निरंतर जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों को कृषि संबंधी वस्तुएं खरीदते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

      इन संस्थानों में मिले अमानक उत्पाद

      • श्रीजी ट्रेडर्स कृषि दवाईयां विक्रेता, सरवन
      • न्यू जायसवाल कृषि सेवा केन्द्र, पिपलौदा
      • गेहलोत कृषि सेवा केन्द्र, ग्राम- पिपलौदा
      • आईएफएफडीसी कृषि सेवा केन्द, पिपलौदा
      • श्री लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र, सैलाना
      • भारत एग्रीटेक, सैलाना
      • सुभम किसान बाजार, सैलाना
      • माहेश्वरी कृषि सेवा केन्द्र, सैलाना
      • जय एग्रो ऐजेन्सी, शिवगढ़
      • आनन्दीलाल लालचंद टांक कृषि दवाई विक्रेता, शिवगढ़
      • शुभम कृषि सेवा केन्द्र, शिवगढ़
      • महावीर बीज भंडार, सरवन
      • गौरव ट्रेडर्स कृषि दवाई विक्रेता, सरवन
      • चपड़ोद बीज भण्डार, जावरा
      • विजय कृषि सेवा केन्द्र, सरवन
      ]]>
      Wed, 08 Oct 2025 22:20:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
      सरकार से ऊपर DP का गुरूर ! कलेक्टर से किया वादा ही भूले, जानिए& संचालकों ने क्या किया था वादा https://acntimes.com/ratlam-collector-dp-jewellers-promise https://acntimes.com/ratlam-collector-dp-jewellers-promise एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रहवासी इलाके में ‘नियम’ और ‘कानून’ से ऊंची इमारत तानने वाले संस्थान ‘डीपी ज्वैलर्स’ के जिम्मेदारों ने खुद को सरकार से ही ऊपर मान लिया है। शायद यही वजह है कि वे कलेक्टर और जिला प्रशासन के अफसरों तक को कुछ नहीं समझते। यही वजह है कि उन्होंने तत्कालीन कलेक्टर से किया गया वादा भी अभी तक नहीं निभाया है। आश्चर्य तो इस बात का है कि संचालक इस बारे में एक-दूसरे के पाले में गेंद उछाल रहे हैं।

      पुराने कलेक्ट्रेट के पास ऐतिहासिक स्थल गुलाब चक्कर स्थित है। लंबे समय से यह दुर्दशा का शिकार था। ऐतिहासिक स्थलों और चीजों में रुचि रखने वाले राजेश बाथम कलेक्टर बन कर रतलाम आए तो उन्होंने यहां ऐसे स्थलों की दुर्दशा देखी तो उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने गुलाब चक्कर को संवारने का बीड़ा उठाया और उसे इस स्तर तक पहुंचा दिया कि वहां रोज सांस्कृतिक आयोजनों का सिलसिला ही चल पड़ा है। केंद्र सरकार की योजना का हिस्सा आकांक्षा हाट भी यहीं लगाया गया। एससे कभी उजाड़ रहने वाला गुलाब चक्कर अब लोगों से आबाद रहने लगा है।

      वादा निभाने के लिए कलेक्टर को लगाने पड़े संचालक को फोन

      गुलाब चक्कर में लोगों की आवाजाही बढ़ी तो यहां सुविधाघर की कमी महसूस हुई। इसके लिए भी समाज से सहयोग लिए जाने पर सहमिति बनी। डीपी ज्वैलर्स के संचालकों ने सीएसआर मद से गुलाब चक्कर में सुविधाघर बनाने का प्रस्ताव दिया जो स्वीकार भी हो गया लेकिन उसका काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। जब काम शुरू नहीं हुआ तो खुद तत्कालीन कलेक्टर बाथम ने संस्थान के संचालक संतोष कटारिया को काल कर वादा याद दिलाया। शोरूम के भवन निर्माण में नियमों की अवहेलना के बोझ तले दबे डीपी ज्वैलर्स के संचालकों ने अगले ही दिन अपना एक कर्मचारी शहरी विकास अभिकरण के दफ्तर भेज भी दिया। उसे गुलाब चक्कर का अवलोकन करवा कर उचित स्थान भी बता दिया गया परंतु उसके बाद न तो संस्थान के कर्मचारी ने सुध ली न ही संचालकों ने।

      और देखें.. DP ज्वैलर्स की इतनी हिम्मत ? रामचरितमानस की पवित्र चौपाई को सोने के लालच में तोड़ा-मरोड़ा, सनातनियों में रोष !

      क्या बनेगा, कैसा होगा स्वरूप, किसी को पता नहीं

      गुलाब चक्कर में आमजन जो सुविधा उपलब्ध कराने का वादा संस्थान द्वारा किया गया है उसका क्या स्वरूप होगा, कब तक बनेगा और बनेगा भी या नहीं, अब तक यह स्पष्ट नहीं है। वजह यह कि जिन कलेक्टर से संस्थान के जिम्मेदारों ने वादा किया था उनका स्थानांतरण हो चुका है। इससे अब उनका रवैया टालमटोल वाला है। कहा जा रहा है कि जिस संस्थान के जिम्मेदारों ने जिस अधिकारी से वादा किया था, उन्हें ही टरका दिया, वे भला उनके जाने के बाद क्यों कुछ करेगा।

      और देखें... DP ज्वैलर्स फिर विवादों में ! "मिस इंडिया 2025" स्पर्धा के अनावरण समारोह में मीडियाकर्मियों से बदसलूकी, शोरूम के बाउंसरों ने की गुंडई

      जिम्मेदार एक-दूसरे के पाले में डाल रहे गेंद

      एसीएन टाइम्स ने डीपी ज्वैलर्स के संचालकों से संपर्क कर उनसे यह जानने का प्रयास किया कि उनके द्वारा तत्कालीन कलेक्टर से क्या वादा किया गया था और वह कब तक पूरा होगा तो उनमें से किसी के पास इसका जवाब नहीं मिला। संचालक विकास कटारिया ने जानकारी होने से ही इनकार कर दिया, वहीं संतोष कटारिया ने व्यस्तता का हवाला देते हुए बिजनेस हेड तरुण बोहरा से बात करने का कह दिया। तरुण बोहरा को कई बार काल किया, उन्हें संस्थान के संचालकों द्वारा उनसे बात करने के लिए कहे जाने की जानकारी वाले मैसेज भी किए गए हैं लेकिन उन्होंने अब तक प्रत्युत्तर देना उचित नहीं समझा।

      और देखें... ब्रेकिंग न्यूज : DP ज्वैलर्स (आभूषण) ने बिना अनुमति लिए तान दिए 400 होर्डिंग और स्वागत द्वार, नगर निगम ने थमाया 1.80 लाख रुपए का नोटिस

      ]]>
      Wed, 08 Oct 2025 15:18:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
      मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन में कांग्रेस की रणनीतिक चाल, रतलाम के महेंद्र कटारिया को बनाया ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ अभियान का प्रभारी https://acntimes.com/mahendra-katariya-vote-chor-gaddi-chhod-prabhari https://acntimes.com/mahendra-katariya-vote-chor-gaddi-chhod-prabhari एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें उज्जैन दक्षिक्षण विधानसभा क्षेत्र का विशेष जिम्मा सौंपा है। कटारिया संगठन के ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ एवं ‘मतदाता सूची गहन परीक्षण’ अभियान के प्रभारी बनाए गए हैं।

      मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा 15 अक्टूबर 2025 तक ‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ एवं ‘मतदाता सूची गहन परीक्षण’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के 5 करोड़ लोगों के हास्ताक्षर और समर्थन हासिल करने का लक्ष्य  रखा गया है। अभियान को गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी विधानसभाओं के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। ये प्रभारी मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा उसमें दर्ज नामों की जांच करेंगे। उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में इस कार्य को संपादित करने के लिए कांग्रेस नेता महेंद्र कटारिया को जिम्मेदारी दी गई है।

      संगठन की मजबूती के लिए अपना 100 फीसदी दूंगा- महेंद्र कटारिया

      पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कटारिया ने एसीएन टाइम्स को बताया कि देश में कई स्थानों पर मतदाता सूची में फर्जी नाम पाए गए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने वोट चोर – गद्दी छोड़ अभियान शुरू किया है। कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष पटवारी द्वारा उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाएंगे और संबंधित क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में अपना सौ फीसदी देंगे। इसके लिए रतलाम के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

      इसलिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

      गौरतलब है कि, उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृह जिला है और उज्जैन दक्षिण उनका विधानसभा क्षेत्र भी है। ऐसे में कांग्रेस का यहां खास फोकस है। इसलिए वह किसी ऐसे कंधे पर अपने अभियान की जिम्मेदारी डालाना चाहती है जिसके पास युवाओं की लीडरशिप करने और संगठन के विभिन्न दायित्वों का लंबा अनुभव हो। इस मामले में महेंद्र कटारिया उपयुक्त नाम है जो कांग्रेस के अनुषंगिक संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से जुड़ने के बाद शहर से लेकर प्रदेश तक बड़े पदों पर काबिज रहे। युवा कांग्रेस और मुख्य संगठन में भी लगातार सक्रिय रहते ही उन्हें शहर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी एक से अधिक बार दी गई। छात्र संगठन के समय से ही कटारिया की नजदीकता उज्जैन के दिग्गज कांग्रेसियों से रही है।

      ]]>
      Wed, 08 Oct 2025 11:56:16 +0530 Niraj Kumar Shukla
      कलेक्टर के आदेश पर जागा प्रशासन ! रतलाम में माहेश्वरी सर्जिकल हाउस से मिला प्रतिबंधित Respifresh TR कफ सिरप, 36 बॉटलें सील https://acntimes.com/ratlam-banned-cough-syrup https://acntimes.com/ratlam-banned-cough-syrup
    5. रतलाम में जानलेवा कफ सिरप का मामला

    6. कलेक्टर मीशा सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक टीम की कार्रवाई

    7. माहेश्वरी सर्जिकल हाउस पर मिली प्रतिबंधित दवाई, जिलेभर में जांच तेज

    8. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जानलेवा कफ सिरप रतलाम के मेडिकल स्टोर में भी पाया गया है। यहां जिला प्रशासन द्वारा की गई जांच में शहर के माहेश्वरी सर्जिल हाउस में प्रतिबंधित सिरप की बोतलें मिलीं जिसे सील करवा दिया गया है। इस मेडिकल शॉप से अभी तक कितनी मात्रा में यह कफ सिरप बेचा गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सक है। प्रशासन द्वारा शहर सहित जिले के अन्य स्थानों पर भी जांच की गई।

      जानलेवा कफ सिरप को लेकर खबरें लगभग 10 दिन पूर्व से सुर्खियां बनना शुरू हो गईं थी लेकिन रतलाम का स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद में ही सोया रहा। अन्य प्रदेशों में सामने आया मामला मप्र तक भी पहुंच गया। जैसे यह ही पुष्टि हुई को अमानक और प्रतिबंधित कप सिरप व अन्य दवाइयों की न सिर्फ प्रदेश में सप्लाई हो रही है बल्कि यहां बन भी रही है।

      रतलाम में भी ऐसी दवाई के निर्माण की बात भी सामने आई। इसके बाद भी अमले के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। जब इस उदीसीनता की जानकारी नवागत कलेक्टर मीशा सिंह के संज्ञान में आई तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मेडिकल स्टोर्स और अस्पतालों के औषधि भंडार चैक करने का फरमान सुना दिया।

      अमानक कफ सिरप की 36 बॉटल सील की

      कलेक्टर सिंह के आदेश के परिपालन में ही मंगलवार को एसडीएम आर्ची हरित, सहसीलदार ऋषभ ठाकुर, ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार मीणा, अजय ठाकुर एवं बलराम चौधरी ने शहर के मेडिकल स्टोर, बाल चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों की जांच की। यहां Coldrif cough syrup व Shresan pharma kanchipuram द्वारा निर्मित अन्य दवाइयों, अमानक दवाई Respifresh TR cough syrup व Relife Syrup की उपलब्धता की जांच की। इस दौरान नाहरपुरा स्थित श्री बालाजी इंटरप्राइजेस (माहेश्वरी सर्जिकल हाउस) पर प्रतिबंधित दवाई Coldrif cough syrup के साथ ही श्रेसन फार्मा कांचीपुरम (Shresan pharma kanchipuram) द्वारा निर्मित अन्य दवाईं मिलीं। यहां पता चला कि Respifresh TR cough सिरप की 36 बॉटलें मिलीं। प्रशासन ने सभी को फ्रीज करवा दिया और इनकी खरीदी-बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया। यहां से Respifresh TR का निर्माण करने वाली कंपनी 3 अन्य कफ सिरप के नमूने जांच के लिए लिए।

      यहां भी किया निरीक्षण, दवाइयों के सैंपल लिए

      शासकीय बाल चिकित्सालय के दवाई स्टोर, दोषी मेडिकल स्टोर, जनसेवा मेडिकल, मणिकमल मेडिकल की भी जांच की गई। रतलाम के बाल चिकित्सालय में यहां अमानक दवाइयां तो नहीं मिली किंतु यहां relife सिरप की निर्माता कंपनी shape pharma द्वारा निर्मित अन्य दवाइयों जरूर यहां पाई गईं। यहां से दल अंकुर हॉस्पिटल में स्थित आदित्य मेडिकल एवं डॉ. नमन जैन शिशु रोग विशेषज्ञ के हॉस्पिटल में स्तित वर्धमान मेडिकल की जांच की।

      ]]>
      Wed, 08 Oct 2025 02:01:15 +0530 Niraj Kumar Shukla
      राजधानी में रतलाम की गूंज ! महापौर प्रहलाद पटेल ने खींचा शहर के समग्र विकास का खाका, बोले& ‘अब फाइलों की दीवारों में नहीं अटकने देंगे विकास’ https://acntimes.com/ratlam-mayor-prahlad-patel-raises-key-issues-in-bhopal-meeting https://acntimes.com/ratlam-mayor-prahlad-patel-raises-key-issues-in-bhopal-meeting एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के समग्र विकास का खाका भोपाल में खींचा गया, जब महापौर प्रहलाद पटेल ने नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शहर के जनहित से जुड़े अहम मुद्दों को प्रभावी रूप से रखा। उन्होंने न केवल जनहित से जुड़े मुद्दे रखे, बल्कि उनके तत्काल निराकरण की भी मांग की। उन्होंने कहा — “रतलाम के विकास को अब फाइलों की दीवारों में नहीं अटकने देंगे।”

      प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने किया था। इसमें में प्रदेश के सभी महापौर और आयुक्त उपस्थित रहे। रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रभावी ढंग से रतलाम शहर की उन समस्याओं पर बात की, जो वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने नगर सुधार न्यास और नगर व ग्राम निवेश विभाग की स्वीकृत कॉलोनियों के नामांतरण, लीज वृद्धि और बिल्डिंग परमिशन के अटके प्रकरणों पर तत्काल निर्णय की मांग की। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि इन प्रक्रियाओं की समय-सीमा तय की जाए और नियमों में सरलीकरण व संशोधन भी लाए जाएं। ऐसा करने से शहर के कस्तूरबा नगर, काटजूनगर, डोंगरानगर, शास्त्रीनगर, इन्द्रानगर, गांधीनगर, हाट की चौकी, कलीमी कॉलोनी और राजेन्द्रनगर जैसी कई कॉलोनियों के हजारों भू-स्वामियों को नागरिकों को वर्षों से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।

      सौर और पवन ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

      बैठक में महापौर पटेल ने निगम की ऊर्जा लागत कम करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया। नगर निगम के 1.72 करोड़ रुपए के विद्युत व्यय को कम करने के लिए सौर एवं पवन ऊर्जा के उपयोग की योजना प्रस्तुत की। उन्होंने साफ कहा कि “रतलाम को आत्मनिर्भर बनाना ही हमारा लक्ष्य है।” इसके लिए नगर निगम के कार्यपालन यंत्री को भोपाल में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलवाकर इस दिशा में आगे बढ़ने की व्यावहारिक पहल भी की गई।

      वित्त आयोग की राशि की मांग, आवारा पशुओं व कुत्तों के रेस्क्यू पर जोर

      महापौर ने पांचवें वित्त आयोग की लगभग 7 करोड़ रुपए की बकाया राशि शीघ्र जारी करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि यह राशि शहर के विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने आवारा पशु एवं कुत्तों के लिए प्रभावी रेस्क्यू व्यवस्था प्रारंभ करने पर भी चर्चा की गई। 

      जनता के प्रति जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का उदाहरण

      बैठक में महापौर पटेल ने जिस ढंग से रतलाम शहर और शहरवासियों की समस्याओं को रखा उससे उनका दृष्टिकोण साफ परिलक्षित होता है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि रतलाम की जनता के प्रति जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का उदाहरण हैं।

      ]]>
      Tue, 07 Oct 2025 22:56:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
      कमिश्नर&कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 7 और 8 अक्टूबर को, कलेक्टर मीशा सिंह ने की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा https://acntimes.com/commissioner-collector-conference-on-7th-and-8th-october https://acntimes.com/commissioner-collector-conference-on-7th-and-8th-october एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के सभी कमिश्नर और कलेक्टर की कॉन्फ्रेंस 7 एवं 8 अगस्त को होगी। इसके लिए सभी जिलों में तैयारियां की जा रही हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी भी जुटाई जा रही है। नवागत कलेक्टर मीशा सिंह ने भी अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

      कलेक्टर ने विभागों की योजनाओं की प्रगति और अन्य प्रमुख बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं में कुपोषण निवारण, प्रसूति योजना, टीकाकरण, पोषण आहार वितरण, पीएम आवास की प्रगति, दुग्ध संघ के कार्यों, स्व सहायता समूह के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बैंक लिंकेज, कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन के अंतर्गत किए जाने वाले निर्माण कार्यों, शिक्षा विभाग की योजनाओं, जनजातीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। 

      ]]>
      Sun, 05 Oct 2025 21:24:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
      RSS का पथ संचलन आज, 5 स्थानों से निकलेंगे स्वयंसेवकों के जत्थे, आप भी हो रहे हैं शामिल तो इन बातों का रखें ध्यान https://acntimes.com/sangh-centenary-year-rss-march-in-ratlam-today https://acntimes.com/sangh-centenary-year-rss-march-in-ratlam-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आज (5 अक्टूबर, रविवार) को पथसंचलन निकाला जाएगा। शहर में 5 स्थानों से स्वयंसेवकों के जत्थे एक ही समय पर रवाना होंगे और महासंगम के बाद एक साथ आग बढ़ेंगे। पथ संचलन में शामिल होने वाले स्वयंसेवकों के लिए संघ की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है। पथ संचलन के लिए रूट भी जारी किया गया है।

      जानकारी के अनुसार पथ संचलन रविवार को दोपहर 3 बजे शहर के पांच अलग-अलग स्थानों से निकलेंगे। शहीद चौक और राम मंदिर चौराहों पर दो-दो उपनगर का संगम निर्धारित किया गया। यहां से ये सभी आगे बढ़ेंगे और इनका मुख्य संगम सैलाना बस स्टैंड महाराणा प्रताप प्रतिमा पर होगा। इसके बाद सभी स्वयं सेवक एकीकृत पथ संचलन के रूप में पावर हाउस रोड होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे।

      समाज से अपेक्षा

      बता दें, कि संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। उसकी ओर से सभी नगरवासियों को अपना व्यवसाय स्वेच्छा से बंद रख कर यातायात को सुगम बनाने में सहयोग करने का आह्वन किया गया है। वृद्ध एवं प्रौढ़ जन के लिए संचलन मार्ग पर कुर्सी लगाकर उन्हें संचलन देखने के लिए सामाजिक संगठन मदद कर सकते हैं। मुख्य संचलन मार्ग एवं उप नगर के संचलन मार्ग पर समाजजन अपने स्तर पर स्वागत मंच आदि लगाकर पुष्प वर्षा भी कर सकते हैं। मातृशक्ति संचलन के मार्ग पर रंगोली बना सकती हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह से सावधान रहें और उसे फैलाने में मदद नहीं करें। उप नगर में होने वाले कार्यक्रम में आमजन उपस्थित रहकर बौद्धिक का लाभ ले सकते हैं। साथ ही संचलन में शामिल होने वाले स्वयं सेवकों के लिए भी कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

      स्वयं सेवकों के लिए निर्देश

      • संचलन में शामिल कोई भी स्वयं सेवक मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करे।
      • यदि बारिश की स्तिथि निर्मित हो तो अपने मोबाइल सुरक्षित रखने हेतु अपनी-अपनी जेब में पॉलिथिन भी रखें।
      • सिर्फ 5 से 13 वर्ष तक की आयु के स्वयंसेवक ही संचलन के मार्ग पर राष्ट्रीय जय घोष करें। अन्य किसी स्वयं सेवक को किसी प्रकार का जय घोष नहीं करना है।
      • प्रत्येक उप नगर से निकलने वाले संचलन की पार्किंग व्यवस्था को पूर्व में ही ज्ञात कर लेना है ताकि आपको कोई परेशानी नहीं हो।
      • स्वयं सेवकों को गणवेश एवं साहित्य उप नगर के कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध हो सकेंगे।
      • संचलन में साथ चलने वाले स्वयं सेवक अपनी बस्ती का नाम एवं उप नगर का नाम ध्यान में रखें। उन्हें उसी अनुरूप रचना में खड़े होना है।
      • अपने वाहन स्वयं सेवक कहां पार्क करेंगे एवं आम नागरिक कहां पार्क करेंगे इस बात को अपनी बस्ती एवं उप नगर के व्यवस्था प्रमुख से समझ लें।
      • मंच से दिए जाने वाले निर्देशों का आप सभी अक्षरश: पालन करें।
      • अन्य जानकारी संचार माध्यमों से अपने मोहल्ला प्रमुख, बस्ती प्रमुख, नगर एवम उपनगर प्रमुखों से व्यक्तिगत प्राप्त कर अनुशासन को हर हाल में बनाए रखें।

      एसपी-कलेक्टर ने देखा रूट, व्यवस्थाएं जानीं

      नवागत कलेक्टर मीशा सिंह और एसपी अमित कुमार शनिवार देर शाम शहर की सड़कों पर उतरे। उन्होंने पथ संचलन के रूट का जायजा लिया और व्यवस्थाओं के बारे में भी समझा। अधिकारीद्वय ने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

      पुलिस ने तैयार किया रूट प्लान, इसके पालन अवश्य करें

      राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा निकाले जाने वाले पथ संचलन में को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा पथ रूट प्लान और यातायात डायवर्शन प्लान भी जारी किए गए हैं। पुलिस ने सभी से इसका पालन करने की अपेक्षा की है ताकि आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो।

      मार्ग डायवर्जन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था

      1. बंजली से राम मंदिर की ओर आने वाले सभी प्रकार के लोडिंग एवं हैवी व्हीकल का शाम 16.00 बजे से पुर्णतःमार्ग परिवर्तित रहेगा।
      2. वरोठ माता मंदिर से बाजना बस स्टैण्ड की ओर आने वाले सभी प्रकार के लोडिंग एवं हैवी व्हीकल का शाम 16.00 बजे से पूर्णतः मार्ग परिवर्तित रहेगा
      3. करमदी से संत रविदास चौक की ओर आने वाले सभी प्रकार के लोडिंग एवं हैवी व्हीकल का शाम 16.00 बजे से पूर्णतः मार्ग परिवर्तित रहेगा ।
      4. प्रताप नगर पुलिया से फव्वारा चौक की ओर आने वाले सभी प्रकार के लोडिंग एवं हेवी व्हीकल का शाम 16.00 बजे से पूर्णतः मार्ग परिवर्तित रहेगा।
      5. दिलबहार चौराहा से दो बत्ती की ओर आने वाले सभी प्रकार के लोडिंग एवं हैवी व्हीकल का शाम 16.00 बजे से पूर्णतः मार्ग परिवर्तित रहेगा।
      6. पार्किंग की व्यवस्था बीमा अस्पताल परिसर, सेठिया मैरिज गार्डन, जैन स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, आई.टी.आई. मैदान, 80 फिट रोड मेला ग्राउण्ड व कॉन्वेंट तिराहा SBI ब्रांच पर रहेगी।

      ]]>
      Sun, 05 Oct 2025 12:10:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
      DP ज्वैलर्स के विरुद्ध परशुराम कल्याण बोर्ड दर्ज कराएगा FIR, रामचरितमानस की पवित्र चौपाई को तोड़&मरोड़ कर छापने का मामला https://acntimes.com/parshuram-kalyan-board-to-file-fIR-against-dp-jewellers https://acntimes.com/parshuram-kalyan-board-to-file-fIR-against-dp-jewellers एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वर्ण आभूषण निर्माता और विक्रेता फर्म डीपी ज्वैलर्स द्वारा विज्ञापन में श्री रामचरितमानस की पवित्र चौपाई को तोड़-मरोड़ कर प्रकाशित करने पर मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की नगर इकाई ने नाराजगी जताई है। बोर्ड के पदाधिकारियों का कहना है कि इसके लिए संस्थान के जिम्मेदारों को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। बोर्ड द्वारा धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए संस्थान के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।

      परशुराम कल्याण बोर्ड के नगर अध्यक्ष सुनील दुबे एवं सचिव चेतन्य शर्मा ने बताया कि बताया कि डीपी ज्वैलर्स द्वारा अपने व्यापारिक फायदे के लिए हमारे धार्मिक ग्रंथ तुलसीदास द्वारा रचित श्री रामचरितमानस की एक चौपाई के एक हिस्से को बदल कर विज्ञापन में प्रकाशित किया गया है। प्रकाशन भी विजयादशमी जैसे पर्व पर हुआ है जिस दिन आराध्य देव श्री राम जी की पूजा-अर्चना की जाती है। इससे सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं और लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं।

      दुबे एवं शर्मा ने बताया कि हिन्दुओं और सनातन समाज के लिए भगवान श्री राम आराध्य हैं श्री रामचरित मानस उनके आदर्श जीवन पर केंद्रित धर्मग्रंथ होकर सभी के लिए पूजनीय है। ऐसे किसी भी धार्मिक प्रतीक, मंत्र, श्लोक, दोहा, चौपाई, आराध्य आदि का अपने निजी फायदे के लिए छेड़छाड़ करना या दुरुपयोग करना सरासर गलत है। इसके लिए संस्थान से सर्व सनातन समाज से माफी मांगने की अपेक्षा की गई है। ऐसा कुत्सित प्रयास भविष्य में कोई और न करे, इसके लिए परशुराम कल्याण बोर्ड की नगर इकाई द्वारा संस्थान और इसके जिम्मेदारों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।

      कारोबार बढ़े, धृष्टता न हो

      पदाधिकारीद्वय का कहना है कि रतलाम की पहचान देश और प्रदेश में सोने की शुद्धता को लेकर भी है। यह विश्वास यहां के व्यापारियों ने अपनी ईमानदारी और वनचनबद्धता से कमया है। फिर किसी भी शहर, जिला, प्रदेश, देश की प्रगति वहां के स्थानीय व्यापार-व्यवसाय के उतरोत्तर पनपने से ही संभव है। इसलिए, परशुराम कल्याण बोर्ड भी चाहता है कि हमारे शहर और जिले का कारोबार बढ़े लेकिन उसके लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी प्रकार की धृष्टता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर सख्त आपत्ति और कार्रवाई की जाएगी। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट प्रशान्त ग्वालियरी ने सोशल मीडिया पर इस मामले को उठाते हुए डीपी ज्वेलर्स के संचालकों से क्षमायाचना की मांग की है। 

      यह है मामला जिसके कारण मचा बवाल : DP ज्वैलर्स की इतनी हिम्मत ? रामचरितमानस की पवित्र चौपाई को सोने के लालच में तोड़ा-मरोड़ा, सनातनियों में रोष !

      ]]>
      Sat, 04 Oct 2025 11:40:01 +0530 Niraj Kumar Shukla
      DP ज्वैलर्स की इतनी हिम्मत ? रामचरितमानस की पवित्र चौपाई को सोने के लालच में तोड़ा&मरोड़ा, सनातनियों में रोष ! https://acntimes.com/dp-jewellers-ramcharitmanas-chaupai-alteration-controversy-ratlam https://acntimes.com/dp-jewellers-ramcharitmanas-chaupai-alteration-controversy-ratlam रतलाम के ज्वैलर्स ने दशहरे पर व्यापार चमकाने के चक्कर में तुलसीदास जी की चौपाई में 'प्राण' की जगह 'स्वर्ण' ठूंस दिया, आस्था पर प्रहार से लोगों में आक्रोश

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नियमों-कानूनों को ठेंगे पर रखने वाले शहर की डीपी ज्वैलर्स का एक नया कारनामा सामने आया है। अपने व्यापारिक फायदे के लिए संस्थान के जिम्मेदारों ने श्री राम चरित मानस की चौपाई की लाइन ही बदल दी। तोड़-मरोड़ कर छापी गई चौपाई वाला विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर सनातन धर्मावलंबियों में तीखी प्रतिक्रिया भी है।

      गुरुवार को डीपी आभूषण लिमिटेड के वेंचर डीपी ज्वैलर्स द्वारा डिजाइन करवाया गया एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जो लोगों की नारजगी का कारण बन रहा है। दरअसल, विज्ञापन में गोस्वामी तुलसीदास कृत् श्री रामचरित मानस के अयोध्याकांड की एक चौपाई का उपयोग किया गया है। इसमें चौपाई के तीसरे पद को यथावत लिया गया है जबकि चौथे पद को पूरी तरह बदल दिया गया है।

      मूल चौपाई का तीसरा और चौथा पद है...

      ‘रघुकुल रीति सदा चलि आई।

      प्रान जाहुं बरु बचन न जाई।।’

      संस्थान ने बदल कर ऐसा कर दिया...

      ‘रघुकुल रीत सदा चली आई। स्वर्ण से हमेशा सुख-समृद्धि घर आई।।’

      (ये पद बदल दिए, चौपाई में छेड़छाड़ वाला विज्ञापन खबर के अंत में देखें)

      लोगों में इसलिए है नाराजगी

      भगवन श्री राम से जुड़े धार्मिक ग्रंथ में लिखी गई चौपाई को दशहरे के पर्व अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए इस तरह बदल दिए जाने की जानकारी मिलने पर सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि किसी भी शहर का विकास व्यापारा-व्यवसाय बढ़ने पर ही होता है लेकिन इसके लिए किसी धर्म के अनुयायियों की आस्था का प्रतीक धार्मिक प्रतीक चिह्न, धार्मग्रंथों में लिखे, सूक्त, मंत्र, दोहे, चौपाई आदि के साथ छेड़-छाड़ करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। यह सीधे तौर पर धार्मिक आस्था को आघात पहुंचाने वाला है।

      संस्थान के जिम्मेदारों को नहीं गलती का अहसास

      जानकारी के अनुसार उक्त मामले में गुरुवार देर शाम शहर के प्रमुख संगठनों से जुड़े लोगों ने संस्थान के जिम्मेदारों को कॉल कर आपत्ति दर्ज कराई परंतु उनका रवैया गलती स्वीकार करने के बजाय टालने वाला ही रहा। इस बारे में एसीएन टाइम्स ने भी डीपी ज्वैलर्स के संचालक विकास कटारिया से पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने शहर से बाहर होने की बात कहकर टाल दिया। बिजनेस हेड तरुण बोहरा ने तो न ही वाट्सएप मैसेज पर प्रतिक्रिया दी और न ही काल ही रिसीव किया।

      पहले भी हो चुकी है ऐसी ही गुस्ताखी

      बता दें कि, काफी वर्ष पूर्व शिवरात्रि पर्व के मौके पर शहर के एक दोपहिया वाहन डीलर ने भी इसी प्रकार धार्मिक प्रतीक चिह्न से छेड़छाड़ का प्रयास किया था। तब डीलर द्वारा अखबार में प्रकाशित करवाए गए विज्ञान में शिवलिंग पर त्रिपुंड की जगह उसी के आकार में वाहन पर मिल रहे ऑफर को छपवा दिया था। इसे लेकर शहर में तीखी प्रतिक्रिया हुई ती जिसे लेकर संबंधित डीलर को माफी तक मांगनी पड़ी थी।

      ]]>
      Thu, 02 Oct 2025 23:53:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
      श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में 225 विद्यार्थियों का सम्मान, डीआईजी निमिष अग्रवाल ने दिया सफलता का सूत्र https://acntimes.com/ratlam-dig-nimish-agrawal-students-discipline-success https://acntimes.com/ratlam-dig-nimish-agrawal-students-discipline-success शिक्षा व खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 225 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बच्चों को अच्छी आदतें रखना चाहिए, अनुशासन में रहना चाहिए तथा सब की मदद कर अनुशासित जीवन जीना चाहिए। हर विधार्थी को बड़े सपने देखना चाहिए किंतु इसके साथ कड़ी मेहनत भी करना होगी तो ही वह जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकेगा। अनुशासित जीवन अच्छा जीवन जीने में सहायक होता है। केवल मेडल और सर्टिफिकेट जीतने का मतलब यह नहीं कि हम सफल हैं।

      यह बात रतलाम रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक निमिष अग्रवाल ने विद्यार्थियों से कही। वे श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा नगर में संचालित विद्यालयों के प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह का आयोजन अरविंद मार्ग स्थित खालसा सभागृह में किया गया था। समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह ने कहा कि बच्चों को संवारने में शिक्षकों का बहुत बड़ा त्याग है। शिक्षक ही ऐसा व्यक्ति है जो अपने शिष्यों को अपने से ऊपर जाता देखकर प्रसन्न होता है। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। अगर किसी खेल में हार मिलती है तो इसे सकारात्मक रूप में लेना चाहिए। हो सकता है कि ईश्वर ने आपको इससे बड़ी जीत के लिए तैयार किया है। विद्यार्थियों को मोबाइल का उपयोग केवल शैक्षिक कार्य के लिए ही करना चाहिए। बच्चों की उपलब्धि में शिक्षकों के साथ-साथ उनके पालकों का भी अहम् योगदान है।

      शबद कीर्तन हुआ, स्वागत गीत गाया

      कार्यक्रम के प्रारंभ में डीआईजी निमिष अग्रवाल, श्री गुरु सिंहसभा प्रधान अवतार सिंह सलूजा, समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, अकादमी प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री शास्त्री एवं कश्मीर सिंह सोढ़ी ने मां सरस्वती व गुरु श्री तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। शबद-कीर्तन प्रीतकौर भामरा ने व मां सरस्वती की आराधना नीलिमा चौधरी व रुचि चौहान ने प्रस्तुत की। बच्चों ने स्वागत समूह गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, सहसचिव हरजीत सलूजा, प्रवक्ता सुरेन्द्र सिह भामरा, समिति सदस्य गगनदीप सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरुदत्ता, गुरविंदर खालसा, गुरमीत सिंह गुरुदत्ता, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, कविता कुंवर, अमरपाल वाधवा आदि ने किया।

      इन्हें मिले मेडल

      कक्षा 12वीं के अल्फिया भाटी, सचिन शुक्ला, आदर्श सिंह भदौरिया, कक्षा 10वीं के प्रांजल चौहान, मधुकना पाटीदार, 8वीं की खुशमीत कौर, 5वीं की वेदिका पंडिया एवं जयंती सेन (रेसलिंग), राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हीजल पाटीदार, आर्या उपाध्याय, नमन तलोदिया, भविष्य प्रताप सिंह, गुरकीरत सिंह सलूजा सहित 225 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक एवं खेल उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

      इनकी स्मृति में मिला सम्मान

      विद्यार्थियों को समिति संस्थापक स्व. सरदार राजेंद्र सिंह स्मृति, समिति पूर्व अध्यक्ष स्व. सरदार हरदयाल सिंह वाधवा स्मृति, स्व. मेलाराम छाबड़ा स्मृति, पूर्व कोषाध्यक्ष सरदार दर्शनसिंह गुरुदत्ता स्मृति पुरस्कार के साथ ही विभिन्न ट्राफियां, प्रमाण-पत्र, मेडल व नगद पुरुस्कार प्रदान किए गए। सिख समाज की अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। समिति ने मुख्य अतिथि डीआईजी अग्रवाल का शाल-श्रीफल व प्रतीक चिह्न देकर अभिनंदन किया गया। संचालन सीमा भाटी ने किया। आभार अजीत छाबड़ा ने माना। अंत में राष्ट्रगान हुआ।

      ]]>
      Tue, 30 Sep 2025 23:13:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
      स्वदेशी से स्वावलंबन : विदेशी चीजों का त्याग कर स्थानीय उत्पादों के उपयोग का किया आह्वान https://acntimes.com/ratlam-swadeshi-to-self-reliance-campaign https://acntimes.com/ratlam-swadeshi-to-self-reliance-campaign एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा युवा विद्यार्थियों के मध्य स्वदेशी जागरण मंच के साथ स्वदेशी से स्वावलंबन अभियान कार्यशाला का आयोजन प्रधानमंत्री एक्सिलेंस कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि विनोद करमचंदानी, मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक स्वतंत्र प्रताप सिंह रहे।

      आयोजन में मुख्य अतिथि विनोद करमचंदानी ने कहा कि हमें स्वदेशी से स्वावलंबन की ओर बढ़ना है, विदेशी चीजों का त्याग कर स्थानीय उत्पादकों का ही उपयोग करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन शॉपिंग के बजाय स्वदेशी उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का आह्वान किया। इसके फायदे भी बताए। मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक स्वतंत्रप्रताप सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी चीजों से लेकर लघु उद्योग तक हमारे देश में बनी हुई वस्तुओं का उपयोग हम करेंगे तो ही हमारा घर स्वदेशी, गांव स्वदेशी, शहर स्वदेशी और हमारा देश स्वदेशी बन पाएगा। हमें जन-जन को जागरूक करना है, विदेशी वस्तुओं का त्याग करना है। इसके लिए सभी को शपथ भी दिलवाई गई।

      स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना का उद्देश्य बताया

      जिला संयोजक ओम प्रकाश पुरोहित ने अपने विचार रखते हुए स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना एवं उसके द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने परिषद द्वारा स्वदेशी सांवलंबन अभियान अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की भूमिका रखते हुए परिषद के द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

      ये उपस्थित रहे

      इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य वाय. के. मिश्रा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं वक्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया। संचालन विकासखंड समन्वयक शैलेंद्रसिंह सोलंकी ने एवं आभार प्रदर्शन सामाजिक संस्था श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ ने किया। कार्यशाला में विद्यालय के व्याख्याता डॉ. मिलिंद डांगे, उर्वशी सांखला, दिव्या कामटे, समग्र शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष जयराज सिंह देवड़ा, शृष्टि सेवा समिति अध्यक्ष टांक एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

      ]]>
      Tue, 30 Sep 2025 09:05:29 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ‘जीएसटी रिफॉर्म 2025’ जनजागरण अभियान में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, व्यापारियों से मुलाकात कर बताया जीएसटी दरों में परिवर्तन का महत्व https://acntimes.com/ratlam-gst-reform-2025-public-awareness-campaign https://acntimes.com/ratlam-gst-reform-2025-public-awareness-campaign एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में परिवर्तन की घोषणा के बाद भाजपा द्वारा चलाए जा रहे "जीएसटी रिफॉर्म 2025" जनजागरण अभियान में सोमवार को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप शामिल हुए। उन्होंने प्रमुख बाजारों में व्यापारियों से संपर्क कर जीएसटी रिफार्म दर का वितरण किया और जीएसटी की दरों में आए बदलाव का महत्व भी बताया।

      इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, महेश सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश जैन सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

      यह भी देखें... GST में कमी से देशभर में कम हो गईं कीमतें लेकिन रतलामी नमकीन के दाम यथावत, ग्राहक पंचायत आज देगा ज्ञापन

      यह भी देखें... हक ग्राहकों को : रतलाम के होटल अजंता पैलेस सहित कई प्रतिष्ठान नहीं दे रहे GST कटौती का लाभ ! अभा ग्राहक पंचायत ने की शिकायत, प्रतिष्ठानों की सूची सौंपी

      ]]>
      Tue, 30 Sep 2025 08:17:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
      GST में कमी से देशभर में कम हो गईं कीमतें लेकिन रतलामी नमकीन के दाम यथावत, ग्राहक पंचायत आज देगा ज्ञापन https://acntimes.com/gst-reduced-prices-not-reduced-memorandum-today https://acntimes.com/gst-reduced-prices-not-reduced-memorandum-today एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जीएसटी की दरों में भारी कटौती की है। ऐसा करने का उद्देश्य लोगों को स्थानीय वस्तुएं गुणवत्तापूर्ण और कम दाम में मिल सकें, यह भी है। इसके बावजूद विश्व प्रसिद्ध रतलामी नमकीन के दाम यथावत हैं। जीएसटी की दरों में कमी का असर अब तक इसकी कीमतों पर नहीं पड़ा है। इसे लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा 30 सितंबर को नमकीन निर्माता एवं विक्रेता संघ को ज्ञापन देकर राहत देने के मांग की जाएगी।

      यह जानकारी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने दी है। उन्होंने बताया कि नमकीन बनाने में उपयोग होने वाली किसी भी सामग्री पर अब 5 फीसदी से ज्यादा जीएसटी लागू नहीं है। यही पहले 12 फीसदी या उससे अधिक था। यानी अब लगभग हर सामग्री पर वसूले जाने वाली जीएसटी में 7-7 फीसदी की कमी आई है। जीएसटी की नई दरें प्रभावशील हुए एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है इसके बावजूद अब तक रतलाम के व्यापारियों और निर्माताओं द्वारा नमकीन दे दामों में कटौती नहीं की गई है। अब भी उसी दाम में नमकीन बेचा जा रहा है जिस दाम में 22 तारीख से पहले बिक रहा था।

      व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

      लोखंडे के अनुसार जीएसटी की दरों में कमी प्रभावशील होते ही ग्राहकों को राहत दिवालने की नैतिक जिम्मेदारी यहां के व्यापारिक संगठनों और व्यापारियों की थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यही वजह है कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए लोक कल्याणकारी कदम का लाभ ग्राहकों को दिलवाने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत को आगे आना पड़ रहा है। लोखंडे ने बताया कि ग्राहक पंचायत की टीम अन्य संस्थानों की सेवाओं और वहां ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही वस्तुओं की कीमतों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि वहां भी ग्राहकों को राहत मिल सके।

      ]]>
      Tue, 30 Sep 2025 00:58:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ये स्कूल है या गुंडागर्दी का अड्डा ? रावटी के श्री जैन पब्लिक स्कूल में अभिभावक को मिली गालियां, धक्का भी दिया, प्राचार्य बोलीं& मेरे पति पुलिस कमिश्नर https://acntimes.com/ratlam-shri-jain-public-school-hooliganism-with-a-parent https://acntimes.com/ratlam-shri-jain-public-school-hooliganism-with-a-parent एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के रावटी में संचालित श्री जैन पब्लिक स्कूल में अभिभावक के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। यहां अपने बच्चे की एसएलसी लेने गए एक अभिभावक को स्कूल संचालक से गालियां सुनने को मिलीं, इतना ही नहीं संचालक ने उन्हें धक्का तक दे दिया। पीड़ित ने रावटी थाने में लिखित आवेदन दिया है।

      जानकारी के अनुसार ईश्वरलाल पिता मोहनलाल गुर्जर निवासी रावटी ने रावटी थाने में एक लिखित शिकायत दी है। इसकी प्रति शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रावटी के संकुल प्राचार्य को भी प्रस्तुत की है। इसमें ईश्वरलाल ने बताया कि वे सोमवार दोपहर करीब 12 बजे श्री जैन पब्लिक स्कूल अपने भतीजे गुरमीत पिता मेहरबान गुर्जन की एसएलसी लेने के लिए गए थे। गुर्जर के अनुसार प्राचार्य और संचालक ने एसएलसी देने से मना कर दिया। गुर्जर का आरोप है कि संचालक ने उनके साथ अभद्रता की और धक्का दिया। चाटा मारा और मोबाइल गिरा दिया और ऑफिस से बाहर निकाल दिया। बता दें, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

      प्राचार्य बोली- मेरे पति पुलिस कमिश्नर हैं, कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे

      वायरल वीडियों में स्कूल संचालक अभिभावक के साथ लगभग गुड्डों वाली भाषा में बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं प्राचार्य यह कह कर रही हैं कि मेरे पति पुलिस कमिश्नर हैं, एक फोन करूंगी तो अभी आ जाएंगे। आपको जो भी वीडियो बनाना हो बना लो, कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

      पार्टनरशिप में संचालित हो रहा स्कूल

      जानकारी के अनुसार रावटी में विगत पांच वर्षों से लीज के भवन में श्री जैन पब्लिक स्कूल का संचालन हो रहा है। इसका संचालन रतलाम निवासी राजेश सोनी और क्लासिक सेल्स के मिलिंद गांधी पार्टनरशिप में कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि संचालकों द्वारा हाल ही में रतलाम से करीब 45 किमी दूर एक निजी स्कूल भी करोड़ों रुपए में खरीदा है।

      ]]>
      Mon, 29 Sep 2025 18:22:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
      शपथ ग्रहण : रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन स्व. महेंद्र गादिया के कार्य अनुकरणीय, ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता ही इसे पहचान दिला सकते हैं& चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/Ratlam-Red-Cross-Society-oath-taking-ceremony-completed https://acntimes.com/Ratlam-Red-Cross-Society-oath-taking-ceremony-completed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला ईकाई के नए संचालक मंडल का शपथ ग्रहण कलेक्ट्रेट सभागृह में मध्य प्रदेश शासन के लघु एवं सुक्ष्म उद्योग मंत्री चेतन्य कश्यप के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी रहे। अध्यक्षता कलेक्टर राजेश बाथम ने की। कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कैबिनेट मंत्री ने कराए।

      शपथ ग्रहण के मौके पर मंत्री काश्यप ने कहा कि रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन स्व. महेंद्र गादिया द्वारा जो कार्य किए गए वे अनुकरणीय हैं। रतलाम में रेडक्रॉस की पहचान बनाने का जिम्मा उन्हीं के जैसे सामाजिक कार्यकर्ता कर सकते हैं। उनके पुराने कार्यों के साथ-साथ नए चेयरमैन व संचालक मंडल  पुराने अनुभव के साथ-साथ नई सोच व नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे, ऐसा हम सबको विश्वास है। रेडक्रॉस विश्व का वह महान संगठन है जो चिकित्सा क्षेत्र के अतिरिक्त पीड़ित मानवता के कार्य संचालित करता है। इसका क्षेत्र काफी व्यापक है। हमें बड़ी सोच के साथ व्यापक रूप में कार्य करना होगा।

      नया संचालक मंडल ऊंचाइयों पर ले जाएगा- हिम्मत कोठारी

      विशिष्ट अतिथि पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि यह संस्था किसी परिचय की मोहताज नहीं है। जनसेवा के माध्यम से यह रतलाम में अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए है। हमें विश्वास है कि नया संचालक मंडल इसे और ऊंचाइयों पर ले जाएगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाधीश  तथा रेडक्रॉस के अध्यक्ष राजेश बाथम ने निर्वाचन प्रक्रिया से लेकर  रेडक्रॉस की  योजनाओं के बारे में बताया।

      रेडक्रॉस सेवा का पर्याय, सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाएंगे- प्रीतेश गादिया

      इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के जनक हेनरी डयूनॉट के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सचिव तथा एडीएम शालिनी श्रीवास्तव द्वारा रेडक्रॉस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नए संचालक मंडल का परिचय भी कराया। स्वागत उद्बोधन नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने दिया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सेवा का पर्याय है और इसी सेवा के पूर्व के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नए कार्यों के साथ कई सामाजिक संगठन एवं सामाजिक जनों को जोड़कर नेत्रदान, देहदान, रक्तदान, चिकित्सा शिविर एवं कई योजनाओं के अलग-अलग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को लाभान्वित कर संस्था से जोड़ा जाएगा।

      इन्होंने ग्रहण की शपथ, प्रमाण पत्र प्रदान किए

      समारोह में सभापति प्रीतेश गादिया, उप सभापति सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष संजय लुणिया, सदस्य वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, डॉ. सुलोचना शर्मा, राजेश रांका, हेमंत मूणत, अशोक जैन ‘लाला’, एडवोकेट सुनील पारिख, दिनेश बरमेचा को कलेक्टर बाथम ने शपथ दिलाई। सभी को प्रमाण-पत्र भी भेंट किए गए। संचालन आशीष दशोत्तर ने तथा आभार प्रदर्शन मनोनीत सचिव मानस पुरोहित ने किया।

      ये उपस्तित रहे

      इस अवसर पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, जयवंत कोठारी, प्रहलाद राठौड़, प्रेमलता दवे, अशोक तांतेड़, कांतिलाल छाजेड़, तहसीलदार आर्ची जैन, ऋषभ ठाकुर, आशीष उपाध्याय के अलावा रोटरी क्लब, लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

      ]]>
      Mon, 29 Sep 2025 14:14:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
      पत्रकारों के भाल पर उत्कृष्टता का तिलक ! रतलाम प्रेस क्लब द्वारा तीसरे पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन https://acntimes.com/Journalists-in-Ratlam-wear-the-tilak-of-excellence https://acntimes.com/Journalists-in-Ratlam-wear-the-tilak-of-excellence एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता के उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार के सीजन-3 का समारोह पूर्व आयोजन हुआ। पत्रकारों के भाल पर उत्कृष्टता का तिलक थीम पर आयोजित समारोह में 14 पत्रकारों पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। सभी को 11-11 हजार रुपए की नकद राशि, शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान रतलाम प्रेस क्लब की आधिकारिक वेबसाइट WWW.RATLAMPRESSCLUB भी लांच की गई। अतिथियों ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे प्रदेश स्तर पर ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रमाणिक और श्रेष्ठतर होने की दिशा में अग्रसर बताया। 

      समारोह शनिवार को होटल श्रीजी पैलेस में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप थे। विशिष्ट अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर राजेश बाथम एवं एसपी अमित कुमार रहे। स्पर्धा के निर्णायक कृषक जगत समाचार पत्र के संपादक सचिन बोंद्रिया, वरिष्ठ पत्रकार ललित उपमन्यु, आशुतोष नवाल एवं हर्षवर्धन प्रकाश भी उपस्थित रहे।  

      रतलाम प्रेस क्लब के काम प्रदेश और देश में अनुकरणीय- मंत्री चेतन्य काश्यप

      मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम प्रेस क्लब ने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। मैंने देशभर के अनेक प्रेस क्लब देखे हैं, लेकिन जिस निरंतरता और अनुशासन के साथ रतलाम प्रेस क्लब काम कर रहा है, वह अद्वितीय है। भवन निर्माण से लेकर नियमित आयोजनों तक, यहां की कार्यशैली अनुकरणीय है। पुरस्कार देना और आयोजन करना सरल है लेकिन निरंतरता के साथ सबसे अनूठी ताकत है इसके निर्णायक। चाहे सही लिखा जाए या गलत लिखा जाए, दोनों ही अच्छे हो सकते हैं लेकिन जिस तरह क्लब ने निर्णायकों के साथ निष्पक्षता और गुणवत्ता को कायम रखा है, वह उपलब्धि है। दुनिया में नोबेल और ज्ञानपीठ जैसे पुरस्कारों की प्रतिष्ठा उनकी जूरी की विश्वसनीयता के कारण है। रतलाम प्रेस क्लब की स्वयं की बेवसाइट को भी खुद बनाना इसके सदस्यों की अथक समर्पण का उदाहरण है। खास बात है कि आपने दिवंगत पत्रकारों और साहित्यकारों के नाम पर पुरस्कार देकर और उनके परिवारों को जोड़कर जो परंपरा बनाई है, वह पत्रकारिता और साहित्य दोनों के लिए प्रेरणादायी है।

      पत्रकारिता बेहद हिम्मत का काम- महापौर प्रहलाद पटेल

      महापौर प्रह्लाद पटेल ने कहा कि जब हम उत्कृष्ट कार्य करते हैं और उसके बदले पुरस्कार प्राप्त करते हैं, तो वह क्षण गौरव का क्षण होता है। पत्रकार अपने जीवन को खतरे में डालकर ऐसी लेखनी लिखते हैं जिससे उन्हें दुश्मनी का सामना भी करना पड़ता है। बड़ी हिम्मत चाहिए किसी मजबूत व्यक्ति के खिलाफ लिखने के लिए। पत्रकार केवल समस्याएं ही नहीं, बल्कि अच्छे कामों को भी प्रोत्साहित करें। महापौर ने बताया कि राम मंदिर से ऑरो आश्रम तक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

      कोई स्पर्धा हो तो रतलाम प्रथम आएगा- कलेक्टर राजेश बाथम

      कलेक्टर राजेश बाथम ने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है। घर लक्ष्मी से चलता है और पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती है सही बात लिखना, दबाव से दूर रहना और साथ ही परिवार की जिम्मेदारियों को निभाना। रतलाम प्रेस क्लब का यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि पत्रकार समाज की सच्ची धरोहर है। यदि प्रेस क्लबों की प्रतिस्पर्धा हो तो रतलाम निश्चित ही नंबर वन आएगा।

      रतलाम के पत्रकारों की एकजुटता मिसाल- एसपी अमित कुमार

      एसपी अमित कुमार ने भी प्रेस क्लब की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक सेतु का काम करते हैं। आपके सुझाव हमें जनता की नब्ज समझने में मदद करते हैं। रतलाम प्रेस क्लब जिस तरह से सकारात्मक संवाद और पत्रकारों की एकजुटता के साथ काम कर रहा है, वह प्रदेश के लिए मिसाल है। कार्यक्रम के प्रारंभ में इंदौर के एसीपी अमित कुमार (आईपीएस) भी समारोह से टेलिफोनिक रूप से जुड़े, उन्होंने आयोजन के लिए प्रशंसा की।

      श्रेष्ठ का चुनाव बेहद मुश्किल- ललित उपमन्यु

      आयोजन में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार ललित उपमन्यु ने कहा कि वे आयोजन में हर बार खबरों के चयन में इसलिए परेशान हो जाते हैं, क्योंकि सभी प्रविष्टियां बेहतरीन होती हैं। कृषक जगत के संपादक और जूरी मेम्बर सचिन बोंद्रिया ने कहा कि रतलाम से जिस गहराई और शोध परक खबरों का प्रकाशन हो रहा है वो अपने आप में अनूठा है। यहां कृषि से जुड़ी खबरें भी गंभीरता के साथ होती हैं, जो उल्लेखनीय है। इस आयोजन से युवाओं को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। स्पर्धा के निर्णायक वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रकाश हिंदुस्तानी ने वीडियो संदेश के माध्यम से आयोजन की प्रशंसा की और साधुवाद दिया।

      समाज और निर्णायकों का सहयोग- मुकेशपुरी गोस्वामी

      अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने कहा कि पत्रकारों को चौथा स्तंभ कहा जाता है, लेकिन उनकी समस्याओं और विशेषकर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मंच बहुत कम हैं। इसलिए रतलाम प्रेस क्लब ने अपने ही साथी सदस्यों के अच्छे कार्यों को सराहने के लिए यह शुरुआत की थी और गर्व का विषय है कि तीसरे सोपान को भी हम कर पाए हैं। इसमें समाज का हमें पूरा सहयोग मिला है, विशेषकर सहयोगियों और निर्णायकों का।

      वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

      समारोह में रतलाम प्रेस क्लब की आधिकारिक वेबसाइट www.ratlampressclub.com का विमोचन भी अतिथियों ने किया। वेबसाइट की विषयवस्तु, उपयोगिता आदि की जानकारी कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शुक्ला ने बताई। शुक्ला के अनुसार रतलाम की पत्रकारिता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां, रतलाम प्रेस क्लब के सदस्यों की सूची, संस्था भवन की कहानी, दिवंगत पत्रकारों की जानकारी, पूर्व अध्यक्षों के आलेख के अलावा संस्था द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोहों सहित अन्य आयोजनों आदि की जानकारी भी मिलेगी। मंत्री काश्यप ने वेबसाइट की विषयवस्तु की सराहना की।

      पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया 

      रतलाम प्रेस क्लब द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार हेतु अपने सदस्य पत्रकारों से 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 के दौरान प्रकाशित श्रेष्ठ खबरों को प्रविष्टि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इन्हें प्रदेश के ख्यात और वरिष्ठ पत्रकारों प्रकाश हिंदुस्तानी, सलिल मेकाड, ललित उपमन्यु, सचिन बोंद्रिया एवं आशुतोष नवाल को चयन हेतु भेजा गया था। सभी ने इन्हें अलग-अलग पैरामीटर्स पर परख कर निर्णय प्रदान किया। उसी के आधार पर खबरों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायकों के अनुसार प्राप्त लगभग सभी प्रविष्टियां बेहतर थीं इसलिए शेष सभी प्रतियोगियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

      इन्होंने किया स्वागत

      कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत अध्यक्ष गोस्वामी, सचिव यश शर्मा (बंटी), कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, दिलजीत सिंह मान, सह सचिव हेमंत भट्ट ने किया। अंत में अतिथियों, निर्णायकों और श्रीजी पैलेस मैरिज गार्डन के रीतेश चौधरी को स्मृति चिह्न वितरण कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दवे, चंद्रशेखर सोलंकी, किशोर जोशी, नीलेश बाफना, प्रदीप नागौरा, सिकंदर पटेल, मानस व्यास, विनोद वाधवा, चेतन शर्मा, धरम वर्मा, शुभ दशोत्तर, विशेष आमंत्रित सदस्य राजेश जैन, गोविंद उपाध्याय, आरिफ कुरैशी ने किया। संचालन अदिति मिश्रा, नीरज बरमेचा और दिव्यराज सिंह राठौर ने किया।

      इनकी खबरें हुईं पुरस्कृत

      प्रिंट मीडिया

      • विवेक बाफना (नईदुनिया) - स्व. देवकृष्ण व्यास स्मृति पुरस्कार
      • विकल्प मेहता (दैनिक भास्कर) - स्व. वेदप्रताप वैदिक स्मृति पुरस्कार
      • संजय पाठक (दैनिक भास्कर) - स्व. प्रभाकर माचवे स्मृति पुरस्कार
        (पाठक ने पुरस्कार की राशि दिवंगत पत्रकार इंगित गुप्ता के परिवार के लिए समर्पित की)

      इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

      • सुधीर जैन (न्यूज 18) - स्व. आनंद सिंह छाजेड़ स्मृति पुरस्कार
      • साजिद खान (एनडीटीवी) - स्व. इंगित गुप्ता स्मृति पुरस्कार
      • राजेंद्र केलवा (डिजियाना न्यूज) - स्व. इदर तिवारी स्मृति पुरस्कार

      डिजिटल मीडिया

      • असीमराज पाण्डेय (वंदेमातरम् न्यूज.कॉम) - स्व. गोपाल सिंह नेपाली स्मृति पुरस्कार
      • सौरभ कोठारी (खबरबाबा.कॉम) - स्व. डॉ. जयकुमार जलज स्मृति पुरस्कार
      • के.के. शर्मा (दैनिक भास्कर डिजिटल) एवं दिव्यराज सिंह राठौर (ईटीवी भारत) - स्व. अजहर हाशमी स्मृति पुरस्कार (संयुक्त)

      फोटोग्राफी

      • धरम वर्मा (दैनिक भास्कर) - स्व. कृष्णकांत शुक्ला स्मृति पुरस्कार

      खेल पत्रकारिता

      • चंद्रशेखर सोलंकी (जी न्यूज) - महाराज सज्जन सिंह स्मृति पुरस्कार

      कृषि पत्रकारिता

      • अदिति मिश्रा (दबंग दुनिया) - हेमंत कुमारी चौधरी स्मृति पुरस्कार (कृषक जगत)

      विशेष पुरस्कार

      • सुरेंद्र छाजेड़ (साप्ताहिक उपग्रह) - स्व. ओमप्रकाश दवे स्मृति पुरस्कार
      • रमेश टांक (प्रधान संपादक स्वतंत्र ऐलान) - लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
        (टांक ने पुरस्कार की राशि पत्रकार कल्याण कोष के लिए समर्पित की)

      ये उपस्थित रहे

      समारोह में पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, दिलीप पाटनी, राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, पूर्व सचिव तुषार कोठारी, अरुण त्रिपाठी, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पार्षद निशा सोमानी, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जुबिन जैन, साहित्यकार मुरलीधर चांदनीवाला, आशीष दशोत्तर, रतलाम अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा, सचिव चेतन केलवा, पूर्व अध्यक्ष अभय शर्मा, राजीब ऊबी, जिला योजना अधिकारी बी. के. पाटीदार, समाजसेवी गोविंद काकानी, मोहन मुरलीवाला, पुलिस अधिकारी किशोर पाटनवाला, अजय सारवान, आनंद सोनी, गायत्री सोनी के अलावा देवास प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा, धार प्रेस क्लब सचिव चयन राठौर, समेत मंदसौर, नीमच, उज्जैन, इंदौर, आलोट, ताल, जावरा सहित कई स्थानों से पत्रकार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और साहित्य जगत की विभूतियाँ उपस्थित रहीं।

      ]]>
      Sun, 28 Sep 2025 23:43:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
      हक ग्राहकों को : रतलाम के होटल अजंता पैलेस सहित कई प्रतिष्ठान नहीं दे रहे GST कटौती का लाभ ! अभा ग्राहक पंचायत ने की शिकायत, प्रतिष्ठानों की सूची सौंपी https://acntimes.com/gst-cut-benefit-not-given-ratlam https://acntimes.com/gst-cut-benefit-not-given-ratlam
    9. ग्राहक पंचायत का बड़ा आरोप, कई व्यापारी GST कमी के बाद भी पुरानी दरों पर वसूल रहे पैसा

    10. ग्राहकों के हित संरक्षण से जुड़े विभागों को ज्ञापन के साथ सौंपी प्रतिष्ठानों की सूची

    11. सूची में होटल और किराना प्रतिष्ठान भी शामिल, विभागों ने दिए कार्रवाई के संकेत

    12. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जीएसटी (गुड्स सर्विस टैक्स) के स्लैब में कमी का ऐलान किया गया। इसके बावजूद रतलाम शहर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों को इस कटौती का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की रतलाम इकाई ने जिला प्रशासन और नाप-तौल विभाग को ज्ञापन के माध्यम से शिकायत की है। इनमें होटल अजंता पैलेस सहित अन्य प्रतिष्ठानों के नाम शामिल हैं।

      अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से जीएसटी की संभागीय उपायुक्त दिव्या पुरोहित, नाप-तौल विभाग के सहायक नियंत्रक भारत भूषण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को ज्ञापन दिए गए हैं। इनमें बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देश के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए GST स्लैब में कमी की घोषणा की गई थी, यह स्लैब 22 सितंबर प्रभावशील हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कई ग्राहकों द्वारा ग्राहक पंचायत से शिकायतें की हैं। इसमें बताया गया है कि कतिपय व्यापारी अब भी जीएसटी स्लैब में की गई कमी का लाभ नहीं दे रहे हैं। उनके द्वारा पुरानी एमआरपी पर ही सामान बेचकर उपभोक्ताओं से मुनाफाखोरी की जा रही है। इस तरह ये व्यापारी केंद्र सरकारद्वारी दी जा रही राहत से आमजनता को वंचित रख रहे हैं।

      ज्ञापन के साथ प्रतिष्ठानों की सूची भी सौंपी

      अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने विभागों को ज्ञापन के साथ ग्राहकों द्वारा बताए गए प्रतिष्ठानों की सूची भी सौंपी है। इसमें शहर के होटल अजंता पैलेस, स्टेशन रोड स्थित वाधवानी किराना स्टोर्स, कस्तूरबानगर स्थित नेमानी किराना, आनंद कॉलोनी स्थित गुडलक किराना सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। ग्राहक पंचायत ने उपभोक्तों से जुड़े सभी विभागों से मांग है कि उक्त प्रतिष्ठानों के साथ अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों और उनके संगठनों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करें ताकि ग्राहकों को केंद्र सरकार द्वारा दी गई राहत का लाभ मिल सके। विभाग प्रमुखों की ओर से जल्दी ही कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया है।

      ये रहे उपस्थित

      ज्ञापन देने के दौरान ग्राहक पंचायत के जिला स्वरोजगार प्रमुख चेतन्य शर्मा, नगर सचिव नीलेश कटारिया, सदस्य सदस्य संजीव राव, नीलेश कटारिया, श्याम ललवानी आदि उपस्थित रहे।

      ]]>
      Tue, 23 Sep 2025 21:04:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम जिला भाजपा की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, महेश सोनी व जयवंत कोठारी महामंत्री और पवन सोमानी कोषाध्यक्ष मनोनीत https://acntimes.com/ratlam-bjp-district-executive https://acntimes.com/ratlam-bjp-district-executive जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने घोषित की कार्यकारिणी 

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अपनी 21 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें दो महामंत्री बनाए गए हैं। इस पद की जिम्मेदारी जयवंत कोठारी और महेश सोनी को दी गई है। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी की नियुक्ति की गई है।

      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। 6 मंत्री, 2 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 2 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्लायल मंत्री, 2 सह कार्यालय मंत्री शामिल हैं। नई जिला कार्यकारिणी मे क्रांति जोशी, प्रदीप चैधरी, अनीता कटारिया, पद्मा जायसवाल, कीर्तिशरण सिंह, प्रहलाद राठौर, विप्लव जैन और सोनू यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

      अशोक पण्ड्या, प्रताप सिंह, अनुज शर्मा, कैलाशी बाई चारेल, रुक्मणी हाड़ा, राजेन्द्र शांतिलाल पाटीदार को जिला मंत्री बनाया गया है। त्रिपाठी के अनुसार पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी को कोषाध्यक्ष और राजेन्द्र पाटीदार (होस्टल) को सह कोषाध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार मनोज शर्मा को कार्यालय मंत्री एवं राजेंद्र सिंह डोडिया व अखिलेश सिंह को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

      जिला टोली का गठन

      जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए जिला टोली का गठन भी किया है। यह अभियान 25 सितम्बर से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा। जिला टोली में महेश सोनी संयोजक, शैलेंद्र डागा, पद्मा जायसवाल और रजनीश जैन सह संयोजक बनाए गए हैं।

      ]]>
      Mon, 22 Sep 2025 19:01:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर को, 55 से अधिक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, 40 को छात्रवृत्ति भी मिलेगी https://acntimes.com/ratlam-brahmin-talent-award-21st-september https://acntimes.com/ratlam-brahmin-talent-award-21st-september एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर को होगा। इसमें ब्राह्मण परिवारों की लगभग 55 प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तियों का अभिनंदन किया जाएगा जिनमें से 45 को शुद्ध रजत पदक प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान 40 से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

      यह जानकारी न्यास के अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत ने दी। उन्होंने बताया कि यह 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह है जो 21 सितंबर (रविवार) 2025 को शाम 4 बजे 80 फीट रोड स्थित होटल नारायणी पैलेस पर होगा। मुख्य अतिथि महाराजा सयाजी विश्विद्यालय वडोदरा के पूर्व रजिस्ट्रार नवीन ओझा, मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार तथा मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया होंगे।

      डॉ. सारस्वत के अनुसार न्यास का इसमें 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा और महाविद्यालयीन परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले 45 विद्यार्थियों को शुद्ध रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तक क्रय करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

      डॉ. सूभेदार को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

      चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एमडी (मेडिसिन) डॉ. जयंत सूभेदार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से अलंकृत किया जाएगा। उन्हें चिकित्सा जगत के गौरव रहे पूर्व सिविल सर्जन डॉ. निशिकांत शर्मा स्मृति में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा साहित्यकार और वेदों के मर्मग्य तथा उनके अनुवादक डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला तथा युवा साहित्यकार आशीष दशोत्तर को साहित्यरत्न पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

      इनका भी होगा सम्मान

      न्यास अध्यक्ष डॉ. सारस्वत ने बताया कि न्यास द्वारा वैदिक शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योग्यता हासिल करने के लिए निरुक्त करंदीकर, जर्मनी से एस्ट्रोफिजिक्स में पीएचडी करने पर मंदार करंदीकर, कम्प्यूटर साइंस से बी.टेक. में पीएचडी करने पर दिव्य लोखंडे तथा विधि विषय में डी.फिल. करने पर (विधि की पुस्तकें लिखने वाली) सोना नागर का भी अभिनंदन होगा। शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए विनीता ओझा को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान तथा दिव्यांग्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मूक-बधिर शिक्षक रामचंद्र गोखले को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा।

      इन्होंने की आयोजन को सफल बनाने की अपील

      समारोह को सफल बनाने की अपील न्यास की परामर्शदाता पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, न्यास अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत, सचिव अनुराग लोखंडे, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र जोशी, सह सचिव गिरीश सारस्वत, प्रचार सचिव विनीता ओझा सहित न्यास के सभी सदस्यों ने की है।

      ]]>
      Sat, 20 Sep 2025 21:25:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
      मिसाल बनी अंतिम विदाई ! सुशीला दिवेकर बनीं रतलाम की पहली ऐसी देहदानी जिन्हें मिला गार्ड ऑफ ऑनर, नेत्रदान भी हुए https://acntimes.com/body-donor-sushila-diwekar-guard-of-honour https://acntimes.com/body-donor-sushila-diwekar-guard-of-honour 77वर्षीय सुशीला दिवेकर के नेत्रदान और देहदान करवा कर दिवेकर परिवार ने रचा इतिहास

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के बचाय अपने चिकित्सकीय प्रोफेशन को सर्वोपरि मानते हुए चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि दिवेकर ने अपनी माता सुशीला दिवेकर की पार्थिव देह दान कर दी। इससे पहले 77 वर्षीय दिवेकर के नेत्रदान भी कराए गए। प्रशासन और पुलिस ने ऐसी देहदानी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। शासकीय मेडिकल कॉलेज की डीन और वरिष्ठ चिकित्सकों ने इसे अनुकरणीय इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली घटना बताया।

      ये देहदानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि दिवेकर, पूर्व प्रधानाध्यापक पराग दिवेकर, सैलाना विकासखंड की बीएसी स्मिता शुक्ला, मंदिरा वानखेड़े का माता एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि दिवेकर, पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला एवं व्यवासायी नयन वानखेड़े की सासू मां थी। तबीयत बिगड़ने पर सुशीला दिवेकर को गुरुवार देर शाम पहले रॉयल हॉस्पिटल और उसके बाद आशीर्वाद नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। यहां चिक्तसकों ने उनका उपचार शुरू किया लेकिन सफलता नहीं मिली और उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली।

      रात 3.10 बजे हुए नेत्रदान

      पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला ने देर रात ही काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव एवं जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी को दिवेकर परिवार द्वारा दिवंगत सुशीला दिवेकर के नेत्रदान और देहदान करवाने की इच्छा बताई। काकानी ने तत्काल बड़नगर से डॉ. ददरवाल से संपर्क साधा और गंगासागर निवास पहुंच कर रात 3.10 बजे नेत्रदान संपन्न करवाए। काकानी ने कलेक्टर राजेश बाथम को रतलाम से पहला देहदान दिवेकर परिवार की ओर से होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने एसपी अमित कुमार और सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे को देहदानी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ साथ अंतिम विदाई देने के लिए निर्देशित किया।

      निवास पर पहुंच गार्ड ऑफ ऑनर दिया

      शुक्रवार दोपहर करीब 12.00 बजे गंगासागर स्थित निवास पर पुलिस ने कलेक्टर की प्रतिनिधि सीएमएचओ डॉ. बेलसरे की मौजूदगी में दिवेकर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद परिजन ने दिवंगत दिवेकर की पार्थिवदेह शासकीय मेडिकल कॉलेज में डीन डॉ. अनीता मूथा तथा पूर्व डीन व एनाटॉमी विभाग के प्रमुख डॉ. जितेंद्र गुप्ता को सौंप दी। इस दौरान पूर्व सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा व डॉ. आनंद चंदेलकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे। यहां पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि सभा के बाद देहदानी परिवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

      इतिहास में लिखा जाएगा यह देहदान- डॉ. मूथा

      मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. मूथा ने कहा कि यह देहदान रतलाम के इतिहास में लिखा जाएगा क्योंकि यह पहला देहदान है जिसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. बेलसरे ने चिकित्सा जगत से जुड़े सभी लोगों को इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पूर्व सीएमएचओ डॉ. शर्मा एवं डॉ. चंदेलकर ने देहदान को महादान बताया। दिवंगत दिवेकर की नातिन एमबीबीएस की छात्रा विधि वानखेड़े ने देहदान को अपने जैसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और प्रेरणादायी बताया। नेत्रम् संस्था के सुशील मीनू माथुर ने भी संबोधित किया। समाजसेवी गोविंद काकानी दिवेकर परिवार, प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

      इन्होंने दी श्रद्धांजलि

      गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने और देहदान के दौरान रेडक्रॉस के चेयरमैन प्रीतेश गादिया, संचालक हेमंत मूणत, नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता और भगवानदास डलवानी, मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र गुप्ता, डॉ. राजेंद्र सिंगरौले, डॉ. विजय चौहान, डॉ. अनिल पटेल, डॉ. पुनीत शर्मा, डॉ. मणाल अनंत संभाजी, डॉ. प्रवीण कुमार भारती, डॉ. गड़ाला निशांत, लोकेश वैष्णव, सुरेश तंवर, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह राठौर (छोटू बना), टेक्नीशियन पुनीत शर्मा, हरिओम नागर, अवनीश प्रताप सिंह, छोगालाल प्रजापत, सुनील महावर, राजकुमार बंदोड़िया, प्रहलाद उमरे, आदित्य वानखेड़े, अनंत शुक्ला, संजय निनामा सहित अन्य उपस्थित रहे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

      ]]>
      Fri, 19 Sep 2025 23:40:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
      बड़ा सवाल ? नमो युवा रन किसका आयोजन, युवा मोर्चा कर रहा तैयारी, जिला प्रशासन ने अपना कार्यक्रम बताया, छिड़ी चर्चा https://acntimes.com/namo-yuva-run-ratlam-bjym-vs-administration-controversy https://acntimes.com/namo-yuva-run-ratlam-bjym-vs-administration-controversy एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में 21 सितम्बर को होने वाली नमो युवा रन (मैराथन) को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सवाल यह है कि आखिर इस आयोजन का असली कर्ता-धर्ता कौन है? भाजयुमो ने पत्रकार वार्ता में इसे अपना आयोजन बताया, तो जिला प्रशासन की प्रेस विज्ञप्ति ने इसे प्रशासन और जनसहयोग का कार्यक्रम घोषित कर दिया। इस विरोधाभास से राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

      जन संपर्क विभाग से जारी प्रशासन की विज्ञप्ति ज्यों-कि-त्यों...

      रतलाम 18 सितंबर / जिला प्रशासन एवं जनसहयोग से 21 सितंबर 2025 को आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत थीम पर ‘‘नमो मैराथन’’ दौड़ का आयोजन प्रातः 07:30 बजे किया जा रहा है। नमो मैराथन दौड़ महलवाडा पैलेस से प्रारंभ होकर, गणेश डेवरी से रानी जी का मंदिर होते हुए शहिद चौक से लौकेन्द्र टाकिज चौराह होते हुए न्यु रोड से दो बत्ती चौराह से महाराजा सज्जनसिंह चौराह होते हुए पोलो ग्राउण्ड, छत्री पुत्र से मेहंदी कुई बालाजी से होते हुए नगर निगम चौराह से महलवाडा पैलेस पर समापन किया जाऐगा। स्वस्थ जीवन और राष्ट्र निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें। दौड़ में भाग लेने के लिए लिंक myyouthmp.in/marathone/registration.php अनीवार्य रूप से पंजीकरण करे और उक्त आयोजन में खिलाडियो, युवाओ, नागरिको एवं स्वयं सेवक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। समापन के दौरान सहभागिता करने वाले को प्रोत्साहित किया जाऐगा। विजेता को नगद पुरूस्कार वितरण किये जाएगें। आइए, स्वस्थ जीवन, टीम भावना और देश सेवा के लिए साथ आएं। आओ दौड़ें-आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत की और। क्रमांक 258/1278/2025

      (इस विज्ञप्ति को बिना कांट-छांट करे और मात्रिक या भाषायी त्रुटि सुधारे बिना ही यहां दिया गया है ताकि एसीएन टाइम्स पर अपने तईं फेरबदल का आरोप नहीं लगे)

      अब मुद्दे की बात...

      सवाल उठ रहा है कि भाजयुमो भाजपा का युवाओं का नेतृत्व करने वाला अनुषंगिक संगठन है। यानी यह सीधे तौर पर एक राजनीतिक संगठन ही है। 21 सितंबर को आयोजित होने वाला नमो युवा रन भी इसी संगठन का आयोजन है जिसे लेकर भाजयुमो के राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय नेतृत्व तक सभी विगत कई दिनों से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसे लेकर रतलाम जिला इकाई द्वारा गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भी इस आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बावजूद जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति में आयोजन को प्रशासन और जनसहयोग का बताते हुए इसमें भाग लेने की अपील की गई है।

      यह किस विभाग का है ‘खेल’

      बता दें कि विज्ञप्ति में यह कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया है कि आयोजन प्रशासन के किस विभाग या इकाई द्वारा करवाया जा रहा है। इस बारे में प्रशासन का कोई भी अधिकारी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। हालांकि, जिला पंचायत (खेल एवं युवा कल्याण विभाग) का एक पत्र मिला है जिसके अनुसार भी आयोजन पूरी तरह प्रशासन का ही है जो जन सहयोछग से कराया जा रहा है। इसके लिए आदेश वृक्षउच्च स्तर पर जारी हुए हैं। पत्र के हिसाब से तो पुरस्कार खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा ही दिए जाने हैं। अगर सबकुछ प्रशासन ही कर रहा है फिर भी राजनीति से जुड़े लोग न सिर्फ और इसे अपना आयोजन बतकर चंदा भी वसूल रहे हैं।

      सहयोग और चंदे पर भी उठे सवाल 

      उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए जगह-जगह होर्डिंग-बैनर आदि भी लगाए गए हैं। इनमें राजनीतिक दल के अनुषंगिक संगठन के नाम के अलावा व्यापारिक फर्मों के नाम भी छपे हैं जिससे साफ है कि आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर चंदा लिया गया है। प्रशासन की उक्त अपील में भी जनसहयोग का जिक्र है ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या आयोजन के लिए चंदा वसूली में प्रशासन का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग रहा है।

      तो दूसरे संगठन भी करेंगे ऐसी अपेक्षा

      उक्त घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैसेज को लेकर जिला युवा कांग्रेस मयंक जाट ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। जाट के अनुसार ऐसा पहली बार देखा है जब किसी राजनीतिक दल के अनुषंगिक संगठन के आयोजन (जो कि राजनीतिक उद्देश्य स जुड़ा हुआ है) को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से ऐसी खुली अपील की गई हो। इससे तो अन्य राजनीतिक संगठन भी अपने आयोजन की सफलता के लिए प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा करेंगे और संभव है कि इसके लिए दबाव भी बनाया जाए। यह एक विचारणीय प्रश्न है।

      ]]>
      Thu, 18 Sep 2025 23:37:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
      BJYM की नमो युवा रन 21 सितंबर को, 5 हजार प्रतिभागियों का लक्ष्य, 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार https://acntimes.com/bjym-namo-yuva-run-ratlam-21-september-2025 https://acntimes.com/bjym-namo-yuva-run-ratlam-21-september-2025
    13. भाजयुमो ने 5 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा, अब तक 3 हजार से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन

    14. विजेताओं को 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार, 50 अतिरिक्त इनाम और लकी ड्रॉ भी होंगे

    15. मैराथन महिला-पुरुष व बच्चों—तीनों वर्गों में होगी, सभी को मिलेगा प्रमाण-पत्र

    16. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) 21 सितम्बर को नमो युवा रन ( NAMO YUVA RUN ) का आयोजन करेगा। इस मैराथान को सुबह 7.00 बजे एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप शुभारंभ करेंगे। इसमें भाग लेने के लिए अभी तक 3 हजार से अधिक पंजीयन हो चुके हैं।

      यह जानकारी भाजयुमो की ओर गुरुवार को संगठन के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई। बताया गया कि युवा रन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा भी शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, महामंत्री रविन्द्र पाटीदार, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सहप्रभारी नीलेश बाफना एवं विप्लव मौजूद रहे।

      5 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य

      भाजयुमो के अनुसार मैराथन में 05 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है अब तक 3 हजार के अधिक लोग पंजीयन करवा चुके हैं। मैराथन में एक लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।  पहला पुरस्कार 10 हजार का होगा। द्वितीय पुरस्कार 05 हजार रुपए, तृतीय 2500 रुपए का होगा। 50 अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा लक्की ड्रॉ भी निकाला जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

      3 वर्गों में आयोजित होगी मैराथन

      भाजयुमो के मुताबकि दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती तक) सेवा पखवाड़ा मन रहा है। इसमें आमजन की सहभागिता से विभिन्न सेवा गतिविधियां होंगी। भाजपा ने मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश के 75 शहरों में मैराथन आयोजित करने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश के 6 शहरों में मैराथन होगी और उसमें रतलाम शामिल है। मैराथन 3 वर्गों में महिला-पुरुष एवं बच्चों के लिए होगी। शुरुआत महल वाडा चौराहे से की जायेगी और शहर के प्रमुख मार्गों के भ्रमण पश्चात् समापन भी वही पर होगा।

      ]]>
      Thu, 18 Sep 2025 20:21:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, चैनल गेट पर ताला जड़ा, पुतला फूंका https://acntimes.com/ratlam-municipal-corporation-congress-protests https://acntimes.com/ratlam-municipal-corporation-congress-protests एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर कांग्रेस ने गुरुवार को नगर निगम परिसर में जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर सरकार पर आमजन की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए निगम के चैनल गेट पर ताला ही जड़ दिया। कांग्रेस ने परिसर पर धरना भी दिया। 

      प्रदर्शन कांग्रेस नेता मयंक जाट, पूर्व शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया सहित अन्राय के नेतृत्व में किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बाजार बैठक वसूली के कारण छोटे व्यवसायों की हालत खराब है। कांग्रेस पार्षदों की उपेक्षा की जा रही है और उनके वार्डों में विकास कार्य भी नहीं करवाए जा रहे हैं। इससे आमजन का बुरा हाल है। कांग्रेस ने निगम की कार्यप्रणाली का विरोध भी किया।

      पुतला फूंका, निगमकर्मियों ने बुझाई आग

      जनसमस्याओं के विरोध में धरना प्रदर्शन करने पहुंची कांग्रेस ने नगर निगम परिसर में पुतला दहन भी किया। निगम कर्मचारियों ने वाटर कैनन के माध्यम से आग बुझाई। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

      ये उपस्थित रहे

      प्रदर्शन के दौरान नगर निगम परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन में शैलेन्द्र सिंह अठाना, मंसूर अली पटौदी, जोएब आरिफ, सोनू व्यास, पारस सकलेचा, यास्मिन शेरवानी, शांतिलाल वर्मा सहित कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे।

      ]]>
      Thu, 18 Sep 2025 16:21:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में 65 विद्यार्थियों को मिला सम्मान, नागर ब्राह्मण परिषद का प्रेरणादायक आयोजन https://acntimes.com/ratlam-nagar-brahmin-parishad-talent-felicitation-ceremony https://acntimes.com/ratlam-nagar-brahmin-parishad-talent-felicitation-ceremony
    17. विद्यार्थियों से परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

    18. डॉ. मंगलेश्वरी जोशी ने कहा – अधिक मोबाइल उपयोग से बचें विद्यार्थी

    19. नवरात्रि में अंबाजी से लाकर मंदिर में जलेगी अखंड ज्योत

    20. 65 विद्यार्थियों और विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला

    21. वरिष्ठ पत्रकार और समाजजन ने बच्चों के सम्मान में दिए 11-11 हजार रुपए

    22. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ ही विद्यार्थी खेल, विज्ञान, गीत-संगीत एवं बौद्धिक विलक्षणता का परचम लहराकर समाज का नाम गौरवान्वित करें। परिश्रम, लगन, आत्म विश्वास एकाग्रता एवं साहस को जीवन में उतार कर लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है।

      उक्त उद्गार म.प्र. नागर ब्राह्मण परिषद की रतलाम शाखा द्वारा प्रतिभावान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नागर समाज के मार्गदर्शक रामचंद्र रावल एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम त्रिवेदी ने व्यक्त किए। गणेश गार्डन में संपन्न हुए समारोह में विशेष अतिथि गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंगलेश्वरी जोशी एवं वे. रे. मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर थे। अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष पं. जितेन्द्र रावल ने की। मंच पर महिला मंडल की अध्यक्ष मीनाक्षी रावल भी मौजूद रहीं।

      आवश्यकता से अधिक मोबाइल का उपयोग न करें

      इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मंगलेश्वरी जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों को आवश्यकता से अधिक मोबाइल उपयोग से बचना चाहिए। नागर समाज के बेटे-बेटियां देश विदेश में अनेक क्षेत्रों उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं, वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने कहा कि प्रतिभाओं का आगे बढ़ाने हेतु इस प्रकार के आयोजन होना प्रेरणादायक है।

      नवरात्रि में गुजरात के अंबाजी से लाएंगे ज्योति

      एडवोकेट प्रदीप रावल ने नवरात्रि की शुरुआत में अंबाजी (गुजरात) से ज्योति लाकर मठ मंदिर में अखंड ज्योत जलाये रखने का संकल्प लिया। नागर परिषद अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में किए कार्यों को समाज के समक्ष रखा। इस अवसर पर रतलाम के न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. मिलेश नागर ने ब्रेन हेमरेज, पैरेलिसिस आदि गंभीर बीमारी में गोल्डन पीरियड में उपचार एवं स्वस्थ जीवन के उपाय बताए।

      इन्होंने किया अतिथियों का स्वागत

      प्रारंभ में अतिथियों ने सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत परिषद सचिव संदीप जोशी, निर्मल व्यास ‘बबलू’, धर्मेन्द्र नागर, हेमंत भट्ट, पवन दवे, जितेन्द्र नागर, रितेश मंडलोई, राकेश नागर, महेश रावल, नवनीत मेहता, अनिल मेहता, गोपाल मेहता, विकास नागर, योगिता दवे, प्रमिला त्रिवेदी, सीमा जोशी, भावना दवे, हर्षा भट्ट, अमिता मेहता, रश्मि नागर, रानू मेहता, दीक्षा व्यास, हेमलता व्यास, अंजू पंड्या, शर्मिला भट्ट, रंजना नागर, कुसुम नागर, पूनम व्यास, अलका मेहता आदि ने मोतियों की माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

      65 विद्यार्थियों व अन्य प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

      कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर स्नातकोत्तर तक के 65 छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया। माया मेहता, जयेश शुक्ल, श्वेता नागर एवं हर्षित नागर को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सेवानिवृत्त हुए राजेन्द्र रावल, शशिकांत नागर, दर्शन मेहता, मनोहर नागर का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार ओम त्रिवेदी एवं रामचंद्र रावल ने 11-11 हजार रुपए बच्चों के सम्मान में प्रदान किए। अंत में आभार संदीप जोशी ने व्यक्त किया।

      ]]>
      Tue, 16 Sep 2025 02:00:38 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम : मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड का पहला सेवा प्रकल्प, डॉ. निशिकांत शर्मा की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर https://acntimes.com/parshuram-kalyan-board-ratlam-free-health-camp https://acntimes.com/parshuram-kalyan-board-ratlam-free-health-camp
    23. मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड का पहला सेवा प्रकल्प

    24. ब्राह्मण समाज के 150+ लोगों ने लिया लाभ

    25. पद्मश्री डॉ. लीला जोशी रहीं मुख्य अतिथि

    26. चिकित्सकों ने इलाज के साथ दी जीवनशैली सुधार की सीख

    27. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड रतलाम (MP Parshuram Kalyan Board Ratlam) ने अपने पहले सेवा प्रकल्प की शुरुआत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से की। यह शिविर स्व. डॉ. निशिकांत शर्मा की स्मृति ( Dr. Nishikant Sharma Memorial Camp ) में आयोजित हुआ। खास बात यह रही कि स्वास्थ्य शिविर में ब्राह्मण समाज ( Brahmin Community Health Camp ) के 150 से अधिक लोगों ने भाग लेकर सेवाओं का लाभ उठाया।

      शिविर का आयोजन श्री सज्जन ब्राह्मण छात्रावास (ब्राह्मण बोर्डिंग) में किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ( Padmashri Dr. Leela Joshi Ratlam ) मौजूद रहीं। उनके साथ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयंत एम. सूभेदार, डॉ. सूर्यकांत शर्मा, डॉ. ममता शर्मा, श्री सज्जन छात्रावास न्यास (ब्राह्मण बोर्डिंग) के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजेश दवे, मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे की उपस्थिति रहे।

      सर्प्रथम अतिथियों ने भगवान परशुराम और स्व. डॉ. निशिकांत शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया। अतिथियों के स्वागत के बाद मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड का परिचय जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने एवं स्वागत उद्बोधन नगर अध्यक्ष सुनील दुबे ने दिया। शिविर में निःशुल्क सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का परिचय अमित नागर ने दिया।

      चिकित्सकों को दिया साधुवाद

      मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए परशुराम कल्याण बोर्ड की सराहना की। उन्होंने शिविर में लाभ लेने वाले मरीजों का फॉलोअप लेने की सलाह भी दी। डॉ. जोशी ने शिविर में सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों को साधुवाद दिया।

      वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयंत एम. सूभेदार ने पूर्व सिविल सर्जन स्व. डॉ. निशिकांत शर्मा एवं उनके गुरु डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व और चिकित्सा क्षेत्र में उनकी ख्याति पर प्रकाश डाला। सज्जन ब्राह्मण छात्रावास न्यास के अध्यक्ष राजेश दवे ने ब्राह्मण समाज की बेहतरी के लिए होने वाले हर कार्य में अपने दिवंगत पिता पं. मोतीलाल दवे की स्मृति में तन, मन और धन से सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

      प्रशस्ति-पत्र देकर किया अभिनंदन

      परशुराम कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस दौरान शिविर में सेवा देने आए सभी चिकित्सकों का प्रशस्ति-पत्र देकर अभिनंदन किया गया। तत्पशाचात संचालन कर रहे सुशील दुबे ने सभी अतिथियों की अनुमति से मंत्रोच्चार के साथ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने की घोषणा की।

      इन्होंने दी निःशुल्क सेवाएं

      स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित मिश्रा, डॉ. रोमा शर्मा, औषधि विशेषज्ञ डॉ. संजय दुबे, डॉ. विनय शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. यश हाड़ा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश पाठक, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पवन शर्मा, डॉ. मिहिर जोशी, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मोहित तिवारी सहित अन्य ने किया। शिविर में आए चिकित्सकों ने न केवल रोगियों का निःशुल्क परीक्षण और उपचार किया बल्कि उन्हें जीवनशैली सुधार, योग और प्राणायाम के महत्व के बारे में भी मार्गदर्शन दिया। स्वास्थ्य शिविर का लाभ ब्राह्मण समाज के 150 से अधिक लोगों ने लिया। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे।

      ये रहे उपस्थित

      स्वास्थ्य शिविर के दौरान परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला सचिव लगन शर्मा, नगर सचिव चेतन्य शर्मा, राजेश व्यास, विजय शर्मा, सत्येंद्र जोशी, राजेंद्र चतुर्वेदी, श्रीकांत पाध्ये, सार्थक व्यास, अभिसार हाड़ा, पिंकेश भट्ट, हेमंत कुमार तिवारी, विशाल कोटिया, असीम राज पांडेय, अनिल भार्गव, नंदकिशोर पंचोली, प्रवीण शर्मा, रक्षा मिश्रा, ओमप्रकाश त्रिवेदी, डॉ. सुलोचना शर्मा, आशा दुबे, गोपाल शर्मा, राजेश पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

      ]]>
      Mon, 15 Sep 2025 07:07:27 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में बोलीं विधायक मालिनी गौड़– ‘लव जिहाद जैसी बीमारी को रोकने के लिए सख्त कानून बनाना जरूरी' https://acntimes.com/mp-love-jihad-law-malini-gaud-statement-ratlam https://acntimes.com/mp-love-jihad-law-malini-gaud-statement-ratlam

      • रतलाम प्रवास पर विधायक मालिनी गौड़ का बयान

      • परिवार की भूमिका पर दिया जोर

      • धर्म जागरण अभियान की चर्चा

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को लेकर इंदौर की विधायक मालिनी गौड़ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अन्य प्रदेशों की तरह लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने की जरूरत है, ताकि समाज और मातृशक्ति को इस समस्या से बचाया जा सके।

      विधायक मालिनी गौड़ एक दिवसीय प्रवास पर रतलाम आईं थी। इस दौरान समाजसेवी गोविंद काकानी, भाजपा नेता प्रवीण सोनी, पत्रकार राजू केलवा, नंदकिशोर खत्री, आशीष सोनी, शिल्पा सोनी, इंदौर मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल खत्री एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

      मातृशक्ति को किया सतर्क

      विधायक ने कहा कि मध्य प्रदेश में लव जिहाद जैसी बीमारी तेजी से फैल रही है, जिसे कानून के जरिए ही रोका जा सकता है। मातृशक्ति को सतर्क रहने और धर्म परिवर्तन से बचने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार की बेटियों को किसी भी धर्म विशेष के प्रलोभन में फंसने से बचाना आवश्यक है।

      परिवार की भूमिका और धर्म जागरण अभियान

      उन्होंने समाधान के तौर पर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका को अहम बताया। वरिष्ठ यदि रोज बच्चों को समय देंगे, उनकी बातें सुनेंगे और गतिविधियों पर नजर रखेंगे, तो यह समस्या काफी हद तक टल सकती है। साथ ही उन्होंने इंदौर में चल रहे अपने परिवार के धर्म जागरण अभियान की जानकारी भी दी।

      धार्मिक संगठनों का समर्थन

      इस मौके पर सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष अशोक सोनी ने विधायक गौड़ का आभार जताया और उन्हें जल्द ही बड़े कार्यक्रम में आमंत्रित करने की घोषणा की।

      ]]>
      Sat, 13 Sep 2025 13:27:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
      मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड का नि:शुल्क डॉ. निशिकांत शर्मा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 14 सितंबर को, ये विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे उपचार https://acntimes.com/ratlam-free-health-checkup-camp-for-brahmin-community-on-14th-september https://acntimes.com/ratlam-free-health-checkup-camp-for-brahmin-community-on-14th-september एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम इकाई द्वारा 14 सितंबर 2025 को नि:शुल्क डॉ. निशिकांत शर्मा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर (मेडिकल कैंप) आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक न्यू रोड स्थित श्री सज्जन ब्राह्मण छात्रावास (ब्राह्मण बोर्डिंग) पर आयोजित होगा। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार करेगी।

      मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के रतलाम जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने बताया कि शिविर में मरीजों का रजिस्ट्रेशन सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। शिविर से पहले डॉ. निशिकांत शर्मा को आदरांजलि दी जाएगी। इसके बाद अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, पूर्व सीएमएचओ डॉ. के. सी. पाठक, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जयंत सूभेदार, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे, राजेश दवे एवं डॉ. सूर्यकान्त शर्मा शिविर का शुभारम्भ करेंगे।

      ये चिकित्सक देंगे सेवाएं

      शिविर में मरीजों का मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. संजय दुबे, डॉ. विनय शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. यश हाड़ा, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित, डॉ. रोमा शर्मा, डॉ. मिहिर जोशी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश पाठक, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. पवन शर्मा सहित फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मोहित तिवारी उपचार करेंगे।

      इन्होंने की शिविर का लाभ लेने की अपील

      मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई की डॉ. अनुराधा तिवारी, कैलाश व्यास, लगन शर्मा, डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, सुनील दुबे, राजेंद्र शर्मा, सत्यनारायण पालीवाल, अनिल पुरोहित, नीरज कुमार शुक्ला, शिवेंद्र दुबे, असीम राज पाण्डेय, राजेश व्यास, चैतन्य शर्मा, अमित नागर, राजेंद्र चतुर्वेदी, सुशील दुबे, विजय शर्मा, सत्येंद्र जोशी, विकास व्यास, सार्थक व्यास, भवानी शंकर शर्मा, अभिसार हाड़ा, पिंकेश भट्ट सहित सभी सदस्यों ने ब्राह्मण समाजजन से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की है।

      ]]>
      Fri, 12 Sep 2025 20:41:35 +0530 Niraj Kumar Shukla
      आलोट पुलिस को सफलता ! चांदी चोरी की 16 माह पुरानी वारदात का एक और आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार https://acntimes.com/alot-police-got-success-1-thief-arrested https://acntimes.com/alot-police-got-success-1-thief-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की आलोट पुलिस ने 16 महीने पहले हुई चांदी के आभूषण की चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभी भी तीन आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। एक नाबालिग आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है।

      जानकारी के अनुसार 07 मई 2024 को बसंत सिंह निवासी ग्राम डाबड़िया ने आलोट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह अपनी मोटरसाइकिल संजय चौक आलोट पर खड़ी कर खरीददारी कर रहा था। मोटरसाइकिल की डिक्की में चांदी की दो बट्टियां (प्रत्येक का वजन लगभग 600-600 ग्राम) एवं चांदी के दो कड़े रखे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश डिक्की से चांदी की बट्टियां और कड़े चुरा ले गए। मामले में थाने पर अपराध क्र. 250/2024 धारा 379 भादंवि का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

      100 सीसीटीवी फुटेज में हुई थी संदिग्धों की पहचान

      एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस की एक टीम गठित की गई। इस टीम ने वारदात वाली जगह सहित विभिन्न स्थानों के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। इसमें पुलिस को चार संदिग्धों की पहचान हुई थी जिसमें से एक नाबालिग किशोर को पुलिस ने काफी पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उससे हुई पूछताछ में वारदात को लेकर कुछ खुलासे हुए थे और यह एक गैंग द्वारा अंजाम दिए जाने की जानकारी सामने आई थी।

      राजगढ़ जिले के सांसी गांव से हुआ गिरफ्तार

      इसके बाद से ही पुलिस मामले में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। 11 सितंबर को पुलिस को एक और आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। ग्राम कडिया सांसी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (म.प्र.) से गिरफ्तार आरोपी राजेश उर्फ दीपक पिता चन्दूलाल सांसी (38) है। पूछताछ में उसने चोरी का माल छिपाए जाने की जानकारी दी जिसके आधार पर पुलिस ने चांदी की दो बट्टियां एवं पैर के दो कड़े बरामद किए। वारदात में शामिल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

      ये अभी फरार हैं

      1. शमशेर पिता सुमेर सिसौदिया, निवासी ग्राम कडिया
      2. निकिल पिता राजू सांसी, निवासी ग्राम पंचगांव जिला धौलपुर (राजस्थान)
      3. मंजूबाई पत्नी राजेश सांसी, निवासी ग्राम कडिया।

      ]]>
      Fri, 12 Sep 2025 19:18:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ऋषभ सीड्स एण्ड पेस्टिसाइड्स और वेदान्त एग्रो टेक सहित 6 कीटनाशक विक्रेताओं पर केस दर्ज, इन अनियमितताओं के लिए नाप&तौल विभाग ने की कार्रवाई https://acntimes.com/ratlam-case-registered-against-6-pesticide-vendors https://acntimes.com/ratlam-case-registered-against-6-pesticide-vendors एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर और सैलाना की 6 कीटनाशक और खाद-बीज की दुकानों पर अनियमितताएं पाई गई हैं। इसके लिए नाप-तौल विभाग ने दुकान व्यवसायियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। विभाग के निरीक्षक भारत भूषण ने जिले के सभी व्यापारियों और व्यवसायियों को आगाह किया है कि नाप-तौल संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

      कलेक्टर राजेश बाथम एवं मध्य प्रदेश के नापतौल विभाग के नियंत्रक द्वारा किसानों के हितों की रक्षा को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसके पालन में नापतौल निरीक्षक भारत भूषण ने टीम के साथ रतलाम शहर और सैलाना तहसील की खाद-बीज और कीटनाशक विक्रेताओं के यहां दबिश दी। यहां पैकेट बंद वस्तुओं की जांच की गई। इस दौरान दोनों तहसीलों की 6 दुकानों पर अनियमितताएं पाई गईं। कहीं पैकेट पर एमआरपी में कांट-छांट किया जाना पाया गया तो कहीं कंटेंट वैल्यू गड़बड़ मिली। यहां अमानक कीटनाशक भी पाए गए। इसके लिए निरीक्षक भारत भूषण ने सैंपल लेकर संबंधित फर्मों के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 के तहत केस दर्ज किए। कार्रवाई निर्माता और सप्लायर के विरुद्ध भी की गई है।

      यह दी हिदायत

      नाप-तौल विभाग के भारत भूषण ने सभी व्यापारियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि यदि कहीं से भी नाप-तौल अधिनियम के उल्लंघन को लेकर कोई शिकायत होती है या आकस्मिक जांच में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया है कि पैकेट बंद बीज, कीटनाशक और कृषि दवाइयां खरीदते समय निर्माता / पैककर्ता का नाम, पूरा पता, वस्तु का नाम, वस्तु की शुद्ध मात्रा, एम.आर.पी. (सभी करों सहीत),  यूनिट सेल प्राइज लिखा हुआ जरूर देखे। यह भी देखें कि उपभोक्ता शिकायत करने के लिए व्यक्ति अथवा कार्यालय का नाम, पता, टेलिफोन नंबर, ई-मेल, एमआरपी आदि में कांट-छांट तो नहीं की गई हैं, कहीं उसे स्टीकर की मदद से छिपा या बदल तो नहीं दिया गया है। यदि इनमें से कुछ भी गड़बड़ मिले तो इसकी शिकायत तत्काल नाप-तौल विभाग से कर सकते हैं।

      रतलाम में इन फर्मो पर की कार्रवाई

      • प्यारेनाथ एग्रो केयर रतलाम
      • ऋषभ सीड्स एण्ड पेस्टिसाइड्स रतलाम
      • वेदान्त एग्रो टेक रतलाम

      सैलाना में इन फर्मो पर की कार्रवाई 

      • पाटीदार ट्रेडर्स हार्डवेयर एण्ड खाद्य भण्डार सैलाना
      • श्री बालाजी कृषि सेवा केन्द्र सैलाना
      • ईफ्को ई-बाजार सैलाना
      ]]>
      Thu, 11 Sep 2025 22:56:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
      मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम नगर इकाई गठित, सुनील दुबे अध्यक्ष व चेतन्य शर्मा सचिव बने https://acntimes.com/Ratlam-Madhya-Pradesh-Parshuram-Welfare-Board-Executive-committee-formed https://acntimes.com/Ratlam-Madhya-Pradesh-Parshuram-Welfare-Board-Executive-committee-formed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम नगर इकाई का गठन किया गया है। गठन जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे की सहमति से किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुनील दुबे और सचिव की चेतन्य शर्मा को दी गई है। इनके अलावा अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन भी किया गया है।

      जिला अध्यक्ष लोखंडे ने रतलाम नगर के नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि यह इकाई ब्राह्मण समाज में संगठन शक्ति को मजबूत करेगी तथा परशुराम कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

      पूरी कार्यकारिणी एक नजर में

      अध्यक्ष

      सुनील दुबे

      उपाध्यक्ष

      भवानी शंकर शर्मा एवं राजेंद्र चतुर्वेदी

      सचिव

      चेतन्य शर्मा

      कोषाध्यक्ष

      सत्येंद्र जोशी

      सह सचिव

      विजय शर्मा एवं सुशील कुमार दुबे

      प्रचार प्रसार प्रभारी

      असीमराज पांडेय, विशाल कोटिया एवं सार्थक व्यास

      कार्यकारिणी सदस्य

      अमित नागर, प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. हेमंत कुमार तिवारी, पिंकेश भट्ट, अभिसार हाड़ा, विकास व्यास, राम नारायण शर्मा एवं नितिन जोशी

      ]]>
      Thu, 11 Sep 2025 21:53:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
      सागोद पुलिया को चौड़ा करने के लिए 13 सितंबर से बंद होगा आवागमन, जानिए& आप कहां से आवाजाही कर सकेंगे https://acntimes.com/Ratlam-Sagod-road-bridge-Traffic-will-be-closed-from-September-13 https://acntimes.com/Ratlam-Sagod-road-bridge-Traffic-will-be-closed-from-September-13
    28. रतलाम में सागोद रोड पुलिया का काम 13 सितंबर से हो जाएगा शुरू

    29. यातायात रोक कर बनाया जाएगा ब्रिज, 3 वैकल्पिक मार्ग होंगे उपयोग

    30. लोक निर्माण विभाग का सेतु विकास निगम और रेलवे बनाएगा ब्रिज 

    31. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम-बाजना मार्ग पर सिटी फोरलेन की पुलिया को चौड़ा करने का काम शुरू किया जाना है। इसके लिए 13 सितंबर से इस पुलिया से आवागमन बंद कर दिया जाएगा। आवाजाही में दिक्कत न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

      लोक निर्माण विभाग के सेतु उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि 13 सितंबर को आवागमन बंद कर पुलिया के चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही नए रिंग रोड से होगी। इसके अलावा छोटे चार पहिया और दो पहिया वाहन ईश्वर नगर फाटक, रेलवे अंडरब्रिज तथा सुभाषनगर स्थित रेलवे पुल से आ-जा सकेंगे।

      दिन में कई बार लगता है जाम

      सागोद रोड पुलिया वर्तमान में काफी संकरी है और दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के ऊपर स्थित है। इस पर दिनभर में कई बार जाम लगता है और दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। केवल ब्रिज वाला हिस्सा ही संकरा है जबकि दोनों तरफ की सड़क फोरलेन में तब्दील हो चुकी है। इसलिए इसे चौड़ाने करने को लेकर लगातार मांग उठ रही है। सुभाषनगर ओवर ब्रिज का काम पूरा नहीं हो पाने से इसे चौड़ा करने का काम भी लंबे समय से अटका था। चूंकि सुभाषनगर का पुल बन चुका है इसलिए अब इसे चौड़ा करने में कोई बाधा नहीं रही है क्योंकि अब इससे होकर गुजरने वाले यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है।
      ]]>
      Thu, 11 Sep 2025 20:58:14 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ‘नमो युवा रन’ 21 सितंबर को, रतलाम सहित देश के 75 स्थानों पर होगा आयोजन, बैठक में पदाधिकारियों ने दिए निर्देश https://acntimes.com/ratlam-namo-yuva-run-to-be-held-on-september-21 https://acntimes.com/ratlam-namo-yuva-run-to-be-held-on-september-21
    32. भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक आयोजन का आयोजन

    33. मैराथन प्रभारी जयंतराव गरुड़ ने बैठक लेकर दिए युवाओं को आवश्यक निर्देश

    34. भारतीय जनता युवा मोर्चा की सेवा पखवाड़ा बैठक में हुई तैयारियों पर चर्चा

    35. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 21 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर नमो युवा रन (NaMo Yuva Run) का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आह्वान पर मैराथन दौड़ का आयोजन रतलाम सहित देश के 75 स्थानों पर होगा। इसे लेकर युवा मोर्चा ने सेवा पखवाड़े के तहत बैठकर आहूत की जिसमें आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।

      बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रतलाम के युवाओं में ऊर्जा और सामर्थ्य है, जो इस मैराथन को ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने बताया कि मप्र में 6 स्थानों पर नमो युवा रन मैराथन होगी। इसके लिए रतलाम का चयन होना गौरव की बात है। मैराथन प्रभारी जयंतराव गरुड़ ने कहा कि भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में यह आयोजन एक युवा-प्रेरित फिटनेस एवं सामाजिक उत्तरदायित्व आंदोलन के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

      पीएम के 2047 के विकसित भारत संकल्प से जुड़ी है मैराथन

      मैराथन प्रभारी गरुड़ ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी हुई है। इसमें फिटनेस, अनुशासन और नशा मुक्त भारत के संदेश को युवा शक्ति के माध्यम से आगे बढ़ाने पर बल दिया गया है। रतलाम में इस रन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है और हजारों युवा इसमें भाग लेंगे।

      मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं, यह संकल्प है

      भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि यह आयोजन केवल दौड़ नहीं, बल्कि नशा मुक्त भारत के संकल्प की ओर बढ़ता एक आंदोलन है। भाजपा जिला महामंत्री ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ता युवाओं को बड़ी संख्या में जोड़कर इस आयोजन को सफल बनाएंगे। संचालन राहुल उपमन्यु ने किया। आभार प्रदर्शन समन्वयक एवं जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने किया।

      ये उपस्थित रहे

      कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सिद्धार्थ कटारिया, जलज सांखला, संजय पांचाल, संजय जाट, राहुल जादव, सत्यजीत सिंह राजावत, प्रतीक विजयवर्गीय, जयेश जाजोरिया, राहुल रांका, आयुष पडियार, देवेंद्र भारद्वाज, पुष्पराज सिंह, सौरभ हिंगड़, मुकेश देवड़ा, अंकित राठौर सहित कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

      भारत माता और पार्टी के आदर्शों को किया नमन

      बैठक से पहले भाजपा प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं रतलाम मैराथन प्रभारी जयंतराव गरुड़, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, अनुकूल सोनी, राहुल उपमन्यु, रविंद्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

      ]]>
      Thu, 11 Sep 2025 01:57:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
      सख्ती ! पिपलौदा नगर परिषद के सीएमओ अनवर गौरी पर 1000 रुपए जुर्माना, जानिए& क्यों मिली यह सजा https://acntimes.com/fine-imposed-on-the-cmo-of-pipelauda https://acntimes.com/fine-imposed-on-the-cmo-of-pipelauda एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा पिपलौदा नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनवर गौरी पर एक हजार रुपए जुर्माना किया गया है। कलेक्टर ने उन्हें लोक सेवा गारंटी अधिनयिम 2010 के तहत लंबित प्रकरण को लेकर कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया है।

      जानकारी के अनुसार कलेक्टर द्वारा जिले के सभी विभागों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसमें लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत लंबित प्रकरण भी शामिल हैं। समीक्षा के दौरान पिपलौदा नगर पंचातय का एक प्रकरण समय सीमा गुजरने के बाद भी लंबित पाया गया है। इसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनवर गौरी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इस पर उनकी ओर से संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने पर कलेक्टर ने 1000 रुपए का अर्थदंड लगाया है।

      विवाह पंजीयन प्रकरण लंबित होने पर हुआ दंड

      कलेक्टर द्वारा उक्त अर्थदंड की कार्रवाई म.प्र. लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 का उल्लंघन किए जाने पर किया गया है। अधिनियम की धारा 7 (1)(क) अर्थदंड का प्रावधान है कलेक्टर के अनुसार अर्थदंड विवाह का पंजीयन प्रकरण लंबित होने के कारण अधिरोपित किया गया है।

      ]]>
      Wed, 10 Sep 2025 01:10:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
      स्वास्थ्य विभाग की काली और उजली तस्वीर ! कहीं रुपए नहीं मिलने पर नर्स ने प्रसूता व नवजात को भगाया, कहीं डॉक्टर ने घर जाकर प्रसव करा 2 जान बचाई https://acntimes.com/ratlam-district-health-department-black-and-white-face https://acntimes.com/ratlam-district-health-department-black-and-white-face
    36. रतलाम के स्वास्थ्य विभाग का काला चेहरा

    37. रतलाम के स्वास्थ्य विभाग का उजला चेहरा

    38. रुपए नहीं मिले तो नर्स ने प्रसूता व नवजात को भगाया

    39. डॉक्टर ने घर जाकर कराया महिला का प्रसव

    40. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अमले के दो चेहरे सामने अए हैं, एक काला (Black) है तो दूसरा उजला (Whit) चेहरा। दोनों ही मामले आदिवासी अंचल के हैं। एक ओर राजापुरा माताजी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स को रुपए नहीं मिले तो उसने प्रसूता का डिस्चार्ज कार्ड और नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र रोक लिया। वहीं दूसरी ओर रावटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती गर्भवती को परिजन बिना बताए घर ले गए तो यहां के डॉक्टर और नर्स ने उसके घर जाकर प्रसव कराया।

      पहले स्वास्थ्य विभाग का काला चेहता क्योंकि इसका दायरा बड़ा है

      जिले के स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा व्यवस्था प्रभारियों के भरोसे चल रही है। यहां लगभग पूरा अमला ही मनमानी पर उतारू है, नतीजतन लोगों की जान तक जा रही है। भ्रष्टाचार तो चरम पर ही है। जिले के बाजना विकासखंड के राजापुरा माताजी स्थित शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर तो हद ही हो गयी। जिले की जनसुनवाई में हुई शिकायत के अनुसार यहां थांदला निवासी भूरसिंह कटारा ने पत्नी नर्मदा को 7 सितंबर को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। आरोप है कि यहां कार्यरत नर्स अनीता शर्मा ने उनसे 1000 हजार रुपए की मांग की। हैसियत नहीं होने से इस गरीब परिवार ने नर्स को 500 रुपए देकर हाथ जोड़ते हुए और रुपए देने में असमर्थता जताई।

      1000 के बदले सिर्फ 500 रुपए देने पर नर्स भड़क गई और दंपत्ति को बोलना ही शुरू कर दिया। नर्स ने तो यहां तक नसीहत दे डाली कि अगर जेब में रुपया नहीं हो तो सरकारी अस्पताल में बच्चे पैदा करवाने मत लाया करो। इतना ही नहीं नर्स ने कुछ समय बाद ही प्रसूता और नवजात बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र से ही बाहर कर दिया और उन्हें डिस्चार्ज कार्ड तथा शिशु का जन्म प्रमाण पत्र भी नहीं दिया। भूरसिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि यदि जांच हो तो वह संबंधित नर्स की शिनाख्त भी करवा सकता है।

      अब एक  उजला  पक्ष भी क्योंकि ऐसा कम ही होता है

      आदिवासी अंचल के ही राजापुरा माताजी के स्वास्थ्य केंद्र में रुपए नहीं मिलने पर एक प्रसूता को और नवजात को बाहर निकाल दिया गया तो दूसरी ओर इसी अंचल के रावटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ का सकारात्मक रूप सामने आया। जानकारी के अनुसार, रावटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी पर मंगलवार की प्रसव हेतु कांता पति रमेश चारेल निवासी बांसवाड़ा को परिजन उपचार के लिए थे। महिला क्षेत्र के ही सिंगत से जुड़ी हुई है। यहां ड्यूटी डॉ. दीपक मेहता व नर्स पूजा धाकड़ ने जांच की। कांता गंभीर एनीमिया से ग्रसित है। उसका हीमोग्लोबिन मात्र 5 ग्राम ही पाया गया। अतः डॉक्टर ने उसे वाहन से रतलाम रैफर किया और स्वास्थ्य विभाग की हेल्प डेस्क को सूचना दी।

      उधर, स्वास्थ्य केंद्र से रवाना होने के बाद परिजन महिला को रतलाम लाने के बजाय सीधे अपने घर ले गए। इसकी जानकारी नर्स पूजा धाकड़ ने डॉ. दीपक मेहता को दी। जानकारी सीएमएचओ, संबंधित एएनएम और आशा कार्यकर्ता के साथ ही रावटी थाने पर भी दी गई। थाने पर पदस्थ बद्रीलाल चौहान ने तलाश की तो पता चला कि प्रसूता उसके स्थानीय रिस्तेदार के यहां और उसे प्रसव पीड़ा भी हो रही है। अतः डॉ. मेहता टीम के साथ एम्बुलेंस से वहां पहुंचे और उसका सुरक्षित प्रसव कराया। उसे प्राथमिक उपचार के साथ ही जिला अस्पताल रतलाम भी भिजवाया। डॉ. मेहता के अनुसार सामान्यतः गर्भवती में हीमोग्लोबिन का स्तर 10 ग्राम या उससे अधिक होना चाहिए।  7 ग्राम या उससे कम होना गंभीर एनेमिया की श्रेणी में आता है। ऐसे में प्रसूता की जान को भी खतरा रहता है।

      ]]>
      Tue, 09 Sep 2025 23:06:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
      कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ने ली महापौर और नगर निगम आयुक्त की बैठक, शहर विकास को लेकर ये दिए निर्देश https://acntimes.com/cabinet-minister-chetan-kasyap-gave-instructions-to-the-mayor-regarding-city-development https://acntimes.com/cabinet-minister-chetan-kasyap-gave-instructions-to-the-mayor-regarding-city-development एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लगातार हो रही भारी बारिश ने शहरवासियों की परेशानियां बढ़ा दी है। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने चिंता जताई है। उन्होंने शहर में जल भराव को लेकर चिंता जताई और ऐसी स्थिति न बने इसका बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।

      शहर में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने महापौर एवं नगर निगम आयुक्त के साथ बैठक ली। इसमें शहर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए निगम के अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम आयुक्त अनिल भाना उपस्थित रहे।

      मंत्री काश्यप ने कहा कि बारिश में शहर में हुए जल भराव की समस्या जिन क्षेत्र में हुई है, वहां व्यवस्था दुरुस्त की जाए जिससे भविष्य में इस तरह की स्थिति निर्मित न हो एवं उन क्षेत्रों का जायजा लेकर व्यवस्था को तत्काल बेहतर किया जाए। बैठक में रतलाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नेहरू स्टेडियम के विकास, मां कालिका माता लोक के विकास को लेकर की गई घोषणा के संबंध में डीपीआर तैयार करते हुए आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में तैयार होने वाले रीजनल पार्क के बारे में जानकारी ली एवं गंगासागर से औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए उचित निर्देश दिए। 

      ]]>
      Mon, 08 Sep 2025 22:09:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में हादसा ! गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 17 वर्षीय किशोरी कुएं में डूबी, मौत https://acntimes.com/ratlam-17-year-old-girl-drowns-in-well-during-ganesh-idol-immersion-ceremony-dies https://acntimes.com/ratlam-17-year-old-girl-drowns-in-well-during-ganesh-idol-immersion-ceremony-dies
    41. रतलाम जिले के कालूखेड़ा में बड़ा हादसा

    42. गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोरी कुएं में डूबी

    43. बिना मुंडेर के कुएं में डूबी 17 वर्षीय किशोरी

    44. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के कालूखेड़ा में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान एक 17 वर्षीय किशोरी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। हादसा बिना मुंडेर के कुएं पर पैस फिसलने के कारण हुआ। हदसे बाद से मृतका के परिजन ही नहीं बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर है।

      जानकारी के अनुसार कालूखेड़ा में 17 वर्षीय चेतना कुवंर पिता शिवराम सिंह बहन रानू कुंवर और परिजन के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गई थी। परिवार गांव के ही एक बिना मुंडेर वाले कुएं में विसर्जन के लिए पहुंची थी। सभी ढोल की थाप पर झूमते हुए भक्ति-आराधना में लीन थे। पूजन के बाद गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान चेतना का पैर मिट्टी गीली होने से फिसल गया और वह सीधे बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। यह देख परिजन की चीख निकल गई।

      ग्रामीण भी पहुंचे मौके पर

      किशोरी के परिज की चीख और रोना सुनकर अन्य ग्रामीण भी वहां जुट गए। पलक झपकते ही हुए हादसे ने सभी के होश उड़ा दिए। उन्होंने तना को कुएं से बाहर से निकालने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद चेतना को कुएँ से बाहर निकाला लेकिन वह अचेत अवस्था में थी। अतः लोगों ने उसे झकझोर कर उठाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों और परिजन ने चेतना की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की लेकिन तब तक काफी देर हो चुके थी।

      प्रशासन की लापरवाही ने ले ली जान

      हादसे का शिकार हुई चेतना कक्षा 12वीं की छात्रा थी। इससे लोग दुखी भी हैं और आक्रोशित भी। यह आक्रेश जिला प्रशासन के गैरजिम्मेदारों से हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार आगाह करने और ध्यान आकर्षित करने के बाद भी प्रशासन बिना मुंडेर वाले कुओं और ऐसे ही अन्य डेंजर जोन की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी जिम्मेदारों की इसी लापरवाही के चलते एक होनहार किशोरी और लाड़ली लक्ष्मी की जान ले ली।

      ]]>
      Sat, 06 Sep 2025 22:58:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
      हंगामा है क्यों बरपा... ! जिला पंचायत अध्यक्ष और सीईओ पर कमीशनखोरी का आरोप, अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत https://acntimes.com/ruckus-in-ratlam-district-panchayat-no-confidence-motion-presented-against-the-chairman https://acntimes.com/ruckus-in-ratlam-district-panchayat-no-confidence-motion-presented-against-the-chairman
    45. रतलाम जिला पंचायत की सामान्य सभा में सदस्यों ने किया हंगामा

    46. राशि का समान आवंटन नहीं होने से भड़के सदस्य

    47. 16 में से 15 सदस्य अध्यक्ष के खिलाफ हुए लामबंद

    48. अध्यक्ष से वित्तीय अधिकार वापस लेने का प्रस्ताव भी पारित

    49. एडीएम को सौंपा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

    50. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम की जिला पंचायत की व्यवस्थाएं मजाक बनकर रह गई हैं। नतीजतन सदस्यों ने बुधवार को हुई सामान्य सभा की बैठक में जमकर हंगामा किया। उन्होंने भाजपा समर्थित अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शृंगार श्रीवास्तव पर लापरवाही और कमीशनखोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए। सदस्यों ने तो यहां तक कह दिया कि दोनों में से किसी एक को तो जाना ही पड़ेगा। इतना ही नहीं सभी सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को सौंप दिया।

      जिला पंचायत के अफसर बैठकों को लेकर गंभीर नहीं होने से सदस्यों रोष है। समय पर बैठकें नहीं हो पाने से सामूहिक निर्णय से होने वाले कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। काफी समय बाद बुधवार को सामान्य सभा हुई। रतलाम ग्रामीण विधायक की उपस्थिति और अध्यक्ष लालाबाई की अध्यक्षता में सामान्य सभा दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई। एजेंडे पर चर्चा शुरू होते ही भाजपा समर्थित सदस्य सत्यनारायण पाटीदार ने पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा।

      राशि आवंटन में अध्यक्ष व सीईओ कर रहे मनमानी

      बैठक के दौरान अध्यक्ष और सीईओ के खिलाफ सभी सदस्य लामबंद हो गए। इनमें भाजपा, कांग्रेस और जयस समर्थित सदस्यों के साथ ही निर्दलीय सदस्य भी शामिल हैं। सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष लालाबाई और सीईओ शृंगार श्रीवास्तव राशि आवंटन के मामले में मनमानी कर रहे हैं। इसके चलते कांग्रेस के एक सदस्य की तो सीईओ श्रीवास्तव से नोंक-झोंक भी हो गई। कांग्रेस नेता ने यहां तक कह दिया कि अब अध्यक्ष और सीईओ में से किसी को तो यहां से जाना ही होगा। इस पर सीईओ का कहना था कि वे खुद ही ट्रांसफर करवा लेंगे।

      लापरवाही के कारण लेप्स हो गई राशि

      सभी सदस्यों में सरकार की सुदूर सड़क योजना में कोताही बरतने को लेकर नाराजगी है। सदस्यों के अनुसार समय पर बैठकें नहीं होती और सभी सदस्यों के वार्डों वाले गांवों में विभिन्न योजनाओं की राशि का आवंटन भी समान रूप से नहीं होता। राशि आवंटन के मामले में अध्यक्ष और सीईओ दोनों ही मनमानी करते हैं। यहां तक कि सुदूर सड़क योजना मद में आवंटित हुए 12 करोड़ रुपए भी दोनों की लापरवाही और मनमानी के चलते लेप्स हो गए।

      16 में से 15 सदस्य अध्यक्ष के खिलाफ

      जिला पंचायत के 16 में से 15 सदस्य अध्यक्ष के खिलाफ हैं। उन्होंने अध्यक्ष से वित्तीय अधिकार वापस लेने को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया। उन्होंने यह भी निर्णय लिया कि अब विकास कार्यों की राशि सभी सदस्यों के वार्डों के लिए समान रूप से आवंटित की जाएगी। कुछ आक्रोशित सदस्यों ने तो अध्यक्ष को हटाने के लिए संभागायुक्त के नाम हस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को सौंपा है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष अपना बहुमत खो चुकी हैं, इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाना मजबूरी हो गया है। सदस्यों ने सुदूर सड़क योजना सड़क की राशि लेप्स होने के लिए अध्यक्ष लालाबाई को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।

      कमीशनखोरी के आरोप पर सीईओ का ऐसा जवाब !

      जब बैठक में हंगामे को लेकर सीईओ शृंगार श्रीवास्तव से एसीएन टाइम्स ने चर्चा की तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ, बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुए। वैसे भी बैठक के अंदर हुई बातों को लेकर मैं कैसे बयान दे सकता हूं। जब उनसे सदस्यों द्वारा लगाए गए कमीशनखोरी के आरोप के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि ऐसा तो कुछ नहीं हुआ। हालांकि, जब सदस्यों के आरोप का वीडियो होने की बात बताई गई तो सीईओ बोले कि- यदि ऐसा है तो वरिष्ठ अधिकारी जांच करवा लेंगे।

      अविश्वास प्रस्ताव में फर्जी हस्ताक्षर होने का अंदेशा !

      बैठक में सिर्फ रुकी हुई राशि को लेकर चर्चा हुई। हमारा कोई भी सदस्य नाराज नहीं है और सभी हमारे साथ हैं। अविश्वास प्रस्ताव में जिन 15 लोगों के हस्ताक्षर की बात कही जा रही है उनमें से कई तो आज थे ही नहीं। इससे कई हस्ताक्षर फर्जी होने का अंदेशा है।

      लालाबाई चंद्रवंशी, अध्यक्ष- जिला पंचायत

      भाजपा के सभी सदस्य अध्यक्ष के साथ

      जिला पंचायत अध्यक्ष मजबूती से विकास कार्यों में लगी हुई हैं। यह बात विपक्षी कांग्रेस और जयस के सदस्यों को रास नहीं आ रही। इसलिए उनके खिलाफ अल्पमत का झूठा प्रचार कर अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश की जा रही है। इसमें भाजपा के एक भी सदस्य के हस्ताक्षर नहीं हैं। अध्यक्ष 9 सदस्यों के समर्थन के साथ पूर्ण बहुमत में हैं। कांग्रेस और जयस के सदस्यों का झूठा एजेंडा कभी कामयाब नहीं हो पाएगा।

      प्रदीप उपाध्याय, जिला अध्यक्ष- भाजपा

      ]]>
      Wed, 03 Sep 2025 19:39:53 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम के MCH में हंगामा ! गर्भवती के पेट में हो गई बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप https://acntimes.com/ruckus-in-ratlam-mch-case-of-death-of-child-in-womb https://acntimes.com/ruckus-in-ratlam-mch-case-of-death-of-child-in-womb
    51. रतलाम में गर्भवती के पेट में हुई बच्चे की मौत

    52. एक दिन पूर्व MCH में प्रसव हेतु भर्ती किया था

    53. परिजन ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

    54. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम में स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल (MCH) में बुधवार को एक गर्भवती महिला के परिजन ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला के पेट में ही बच्चे की मौत हो गई। महिला के परिजन ने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की।

      जानकारी के अनुसार शहर के रहमत नगर में रहने वाली गर्भवती महिला नजमीन पति अख़लाक़ खान को पेट दर्द होने पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय मातृ एवं शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टर ने उसका चैकअप किया और उपचार शुरू किया। बुधवार सुबह पुनः गर्भवती का चैकअप किया गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से गर्भवती के परिजन को बताया गया कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई है।

      परिजन बोले- लापरवाहों को मिले सजा

      गर्भ में ही बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही नाजमीन का पति और परिजन भड़क गए। उन्होंने आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। परिजन का का कहना है कि महिला को जब भर्ती किया गया था तब डॉक्टरों ने क्या किया था। अब बच्चे की पेट में मौत की बात कह रहे हैं। इससे साफ है कि डॉक्टर और नर्सों ने महिला के उपचार में लापरवाही बरती गई है। इधर, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गर्भवती के परिजन को समझाइश देकर शांत किया। पुलिस ने उन्हें लिखित शिकायत करने की सलाह दी। परिजन के अनुसार नाजमीन को दूसरी बार प्रसव होना था।

      ]]>
      Wed, 03 Sep 2025 16:47:30 +0530 Niraj Kumar Shukla
      महर्षि दधीचि जयंती पर पर दो भाइयों ने दी देहदान की स्वीकृति, समाजसेवी गोविंद काकानी ने परिवार को बताए देहदान के फायदे https://acntimes.com/on-the-occasion-of-maharishi-dadhichi-jayanti-two-brothers-filled-the-pledge-form-to-donate-their-bodies https://acntimes.com/on-the-occasion-of-maharishi-dadhichi-jayanti-two-brothers-filled-the-pledge-form-to-donate-their-bodies एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में नेत्रदान और रक्तदान की ही तरह देहदान को लेकर भी काफी जागरूकता आई है। लोग अपनी देहदान के संकल्प पत्र भर ही रहे हैं, अपने परिजनों से भी भरवा रहे हैं। महर्षि दधीचि जयंती पर दो बुजुर्ग भाइयों ने भी संकल्प पत्र भरे। इस दौरान काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव समाजसेवी गोविंद काकानी ने देहदानी के परिवार को देहदान के फायदे भी बताए।

      फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी द्वारा लोगों को देहदान के लिए प्रेरित किया जा राह है। उनके इस सेवाकार्य से प्रभावित होकर कस्तूरबानगर निवासी 78 वर्षीय चंद्रप्रकाश पिता सूरजमल जैन ने भी देहदान करने की इच्छा जताई। इसके लिए उन्होंने पहले अपने परिवार को मनाया। उसके बाद पुत्र सिद्धार्थ जैन के माध्यम से काकानी को कस्तूरबानगर स्थित अपने घर बुलवाया। यहां परिजन की उपस्थिति में चंद्रप्रकाश जैन ने देहदान का संकल्प पत्र भरा।

      छोटे भाई को भी किया प्रेरित

      चंद्रप्रकाश जैन देहदान की मुहिम से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने 68 वर्षीय अपने छोटे भाई अशोककुमार जैन को भी देहदान के लिए प्रेरित किया। बड़े भाई की बात को छोटे भाई ने सिरोधार्य करते हुए देहदान करने का संकल्प-पत्र भर दिया। घर के दो बड़े सदस्यों द्वारा चिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए अपनी देह सौंपने की इस इच्छा का आदर परिवार के बड़े सदस्यों ने तो किया ही, सबसे छोटी सदस्य (पोती) अविका ने भी समाज के लिए सकारात्मक संदेश दिया। अविका ने अपने बड़े और छोटे दादा की ही तरह खुद भी देहदान करने को लेकर सहमति जताई।

      सिर्फ इतना करना होगा परिवार को

      काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव काकानी जैन बंधु से संकल्प पत्र भरवाने पहुंचे तो वहां उनकी पोती अविका, पुत्र सिद्धार्थ, बहू पीनल और पुत्र प्रदीप ने स्वागत पर प्रसन्नता जाहिर की। उनकी मौजूदगी में दोनों भाइयों द्वारा संकल्प पत्र भरे जाने के बाद काकानी ने देहदान की उपयोगित परिवार को बताई। काकानी ने बताया कि देहदानी का निधन होने पर परिजन सभी जरूरी धार्मिक क्रियाएं कर सकते हैं। सिर्फ शव को अग्नि को समर्पित करने की बजाय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज को सौंपना होगा।

      ये फायदे हैं देहदान के

      काकानी ने बताया कि देहदानी की पार्थिव देह का उपयोग चिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थी अध्ययन के लिए उपयोग करते हैं। विद्यार्थियों को शरीर संरचना का प्रत्यक्ष ज्ञान मिलता है। नेत्र व त्वचा दान से रोगियों को जीवन मिलता है। शव जलाने से लाखों लीटर ऑक्सीजन वायुमंडल में समाप्त होती है। वहीं देहदान करने से लकड़ी की खपत और प्रदूषण कम होगा। प्रकृति का संतुलन भी सुधरेगा। काकानी के अनुसार सहमति प्रदान प्रक्रिया पूरी कर संकल्प पत्र को मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मूथा के माध्यम से शरीर संरचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र गुप्ता के पास जमा किया जाएगा। देहदान के इच्छुक व्यक्ति समाजसेवी काकानी से मोबइल नंबर 9329310044 पर जानकारी ले सकते हैं और देहदान कर सकते हैं।

      ]]>
      Mon, 01 Sep 2025 23:40:04 +0530 Niraj Kumar Shukla
      कांग्रेस की 'वोट चोर – गद्दी छोड़' जन समर्थन यात्रा 31 अगस्त को, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल https://acntimes.com/Congress-Vote-Chor-Gaddi-Chhod-public-support-yatra-in-Ratlam-on-August-31 https://acntimes.com/Congress-Vote-Chor-Gaddi-Chhod-public-support-yatra-in-Ratlam-on-August-31 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश, प्रदेश के साथ ही रतलाम में भी ‘वोट चोर - गद्दी छोड़’ जन समर्थन यात्रा निकाली जाएगी। रतलाम में 31 अगस्त को निकलने वाली इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे।

      कांग्रेस की 'वोट चोर – गद्दी छोड़' जन समर्थन यात्रा के लिए तैयारी जारी है। यात्रा 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे बाजना बस स्टैंड से निकलेगी। यह यहां से यात्रा प्रारम्भ होकर चांदनी चौक, चौमुखीपुल, घास बाजार, खैरादीवास, गणेश देवरी, धानमंडी होते हुए शहीद चौक पहुंचेगी। यहां आमसभा आयोजित होगी। इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी संबोधित करेंगे। यात्रा में राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, रतलाम के प्रभारी विधायक प्रताप गरवाल, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं व अन्य शामिल होंगे। 

      शहर अध्यक्ष ने ली बैठक

      यात्रा की तैयारी को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें शहर एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में पूर्व विधायक पारस सकलेचा दादा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व उप महापौर सतीश पुरोहित, मयंक जाट, रजनीकांत व्यास, शैलेन्द्र सिंह अठाना, विनोद मिश्रा मामा, सुजीत उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

      ]]>
      Sat, 30 Aug 2025 02:50:51 +0530 Niraj Kumar Shukla
      शासकीय सेवक और जन सेवक साथ मिलकर जनता की तकलीफें दूर करें& कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप https://acntimes.com/minister-chetan-kashyap-inaugurated-aakansha-haat-in-ratlam https://acntimes.com/minister-chetan-kashyap-inaugurated-aakansha-haat-in-ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय सेवक और जनसेवक साथ मिलकर जनता की तकलीफें दूर करने में सहयोग करें। इससे जिला उत्तरोत्तर विकास करेगा एवं आमजन की समस्याओं का समाधान होगा। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर रतलाम जिले के बाजना विकासखंड ने प्रदेश एवं देश में अपनी पहचान बनाई है। इसमें जिले के नेतृत्वकर्ता कलेक्टर सहित पूरे मैदानी अमले ने दिन रात लगकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। इसके चलते जिले को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल मिला। इसके लिए आप सभी सम्मान के हकदार हैं।

      यह बात कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मंत्री चेतन्य काश्यप ने आकांक्षा हाट के शुभारंभ एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह में कही। गुलाब चक्कर पर आयोजित 7 दिवसीय हाट मंत्री काश्यप ने फीता काट कर शुभांरभ किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यंजनों का आनंद भी लिया। उनके साथ महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, कलेक्टर राजेश बाथम, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, प्रभारी कमिश्नर नगर निगम अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंत्री काश्यप ने राज्य स्तर पर सम्मानित टीम और मैदानी अमलो को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

      रतलाम जिला प्रदेश में 9वें स्थान पर

      कलेक्टर बाथम ने बताया कि सम्पूर्णता अभियान अंतर्गत आकांक्षी ब्लॉक योजना में जिले का मैदानी अमला पूरी मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। परिणामस्वरूप 6 में से 5 संकेतकों में सेचुरेशन की स्थिति हासिल करने पर जिले को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। इसके लिए कलेक्टर ने जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं मैदानी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अन्य योजनाओं में भी मैदानी अमला इमानदारी से काम कर रहा है। प्रदेश स्तर पर योजनाओं के फीडबैक के आधार पर 38 संकेतकों की ग्रेडिंग के आधार पर जिला सीएम डैश बोर्ड में 55 जिलों में 9वें स्थान पर है। 6-7 महीनों से जिला टॉप-10 में है। 

      ये वस्तुएं उपलब्ध हैं हाट में

      हाट में ऑर्गेनिक कृषि उत्पाद (गेहूं, मक्का, मोटा अनाज, चना, मूंग, मोठ, दालें, मुंगफली व मूंगफली के दाने, सब्जी, फल), गाय व भैंस का गृह निर्मित शुद्ध घी, शहद, वर्मी खाद, अचार, पापड़, बड़ी, चिप्स, मक्का पोहा, सेव, मुरमुरा, रतलामी नमकीन, हैंडी क्राफ्ट, रेशम चूड़ी, ब्लॉक प्रिंट चादर, भगवान की पोशाक, मुकुट, तिलक, सिंदूर, धूप, अगरबत्ती, गोबर से बने गणेश, पूजन थाली, बांस से निर्मित सामग्री, खादी वस्त्र, साड़ी, बैग, पर्स आदि व खाने-पीने की चीजें उपलब्ध हैं।

      ]]>
      Fri, 29 Aug 2025 20:32:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम जिले के 13 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसपी अमित कुमार ने जारी किया आदेश https://acntimes.com/13-policemen-of-ratlam-district-transferred-sp-amit-kumar-issued-order https://acntimes.com/13-policemen-of-ratlam-district-transferred-sp-amit-kumar-issued-order
    55. रतलाम के 13 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
    56. एसपी अमित कुमार ने दी नई जिम्मेदारियां
    57. स्थानांतरण सूची में दो एसआई भी शामिल
    58. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले के 13 पुलिस कर्मचारियों की तबादला सूची एसपी अमित कुमार द्वारा जारी की गई है। इसमें दो एसआई सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें चार पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिन्हें रक्षित केंद्र से विभिन्न थानों में भेजा गया है। वहीं एक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक को थाने से रक्षित केंद्र भेजा गया है।

      क्र.  नाम पुलिसकर्मी वर्तमान पदस्थापना नई  पदस्थापना
      1. उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रक्षित केंद्र थाना दीनदयालनगर
      2. उप नरीक्षक देवीलाल पाटीदार थाना दीनदयालनगर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम3
      3. सहायक उप निरीक्षक हीरालाल चंदन थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा

      थाना नामली

      (कार्यरत अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र पंचेड़)

      4. सहायक उप निरीक्षक गलसिंह भावेल थाना कालूखेड़ा थाना नामली
      5. सहायक उप निरीक्षक सरदारसिंह परमार थाना नामली थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम
      6. कार्य.प्रधान आरक्षक मनीष यादव थाना रावटी

      थाना नामली

      (कार्यरत अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र पंचेड़)

      7. कार्य. प्रधान आरक्षक शौकीन थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम रत्रक्षित केंद्र रतलाम
      8. कार्य. प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह रक्षित केंद्र थाना शिवगढ़
      (कार्यरत अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र गढ़खंखाई माता मंदिर)
      9. कार्य. प्रधान आरक्षक शमसुद्दीन रक्षित केंद्र थाना स्टेशन रोड
      10. आरक्षक बीलरसिंह थाना ताल

      थाना शिवगढ़ 
      (कार्यरत अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र गढ़खंखाई माता मंदिर)

      11. आरक्षक मनीष पाटीदार थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना बाजना
      12. आरक्षक निशा दड़िंग थाना कालूखेड़ा थाना रिंगनोद
      13. आरक्षक पवन मैड़ा रक्षित केंद्र थाना स्टेशन रोड
      ]]>
      Fri, 29 Aug 2025 10:35:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम । कैबिनेट एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप 29 अगस्त को करेंगे आकांक्षी हाट का शुभारंभ, गुलाब चक्कर में 7 दिन तक चलेगा हाट https://acntimes.com/Aspiring-Haat-in-Ratlam-from-August-29 https://acntimes.com/Aspiring-Haat-in-Ratlam-from-August-29 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत सरकार के नीति आयोग के निर्देशानुसार 29 अगस्त को रतलाम में सात दिवसीय आकांक्षी हाट का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ दोपहर 1.30 बजे कैबिनेट एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। इस दौरान आकांक्षी विकासखंड (बाजना) के संपूर्ण अभियान के तहत जिला स्तरीय सम्मान समारोह भी होगा।

      आकांक्षी हाट में पूरे जिले से विभिन्न वेंडर अपनी-अपनी सामग्री और उत्पाद सीधे बेच सकेंगे। यहां लोग किसी भी सामग्री को बहुत ही किफायती दर पर खरीद सकेंगे। इसके साथ ही खाने-पीने की विभिन्न वस्तुओं का आनंद भी लिया जा सकेगा। सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां भी यहां उपलब्ध होंगे।

      प्रतिदिन होंगे विभिन्न आयोजन

      सात दिन तक चलने वाले आकांक्षी हाट के दौरान गुलाब चक्कर में रोज रात 8 बजे लाइटिंग शो होगा। इसके साथ ही गीत-संगीत के आयोजन के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिस्पर्धाएं भी होंगी। यहां कोई भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी कर सकेंगे। प्रशासन ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में शामिल होकर खरीददारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का आह्वान किया है। यहां खरीददारी कर आप वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहित कर देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी सहभागिता करने की अपील भी की गई है। 

      ]]>
      Thu, 28 Aug 2025 21:37:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम । कृषि भूमि पर खड़ा कर दिया होटल, प्रशासन के खिलाफ वाद भी दायर किया, न्यायालय ने वाद किया खारिज https://acntimes.com/The-court-dismissed-the-case-of-Kanha-International-Hotel-of-Ratlam https://acntimes.com/The-court-dismissed-the-case-of-Kanha-International-Hotel-of-Ratlam
    59. कान्हा इंटरनेशनल होटल के मामले में न्यायालय का फैसला
    60. भूमि का डायवर्सन करवाए बिना ही खड़ा कर दिया होटल
    61. तृतीय वर्ग व्यवहार कनिष्ठ न्यायालय ने खारिज किया वाद
    62. होटल व्यवसायी ने जिला प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप 
    63. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भूमि उपयोग परिवर्तन करवाए बिना ही कृषि भूमि पर होटल निर्माण करने वाले व्यवसायी को न्यायालय से झटका लगा है। होटल मालिक द्वारा प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए दायर किया गया वाद न्यायालय तृतीय व्यवहार कनिष्ठ खण्ड रतलाम के न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने ने खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने प्रशासन और अधिकारियों पर अवैधानिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से परेशान करने का आरोप लगाया था।

      शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि रतलाम के चांदनी चौक निवासी होटल मालिक चन्द्रप्रकाश पिता जगदीशचंद्र सोनी ने वर्ष 2020 में रतलाम न्यायालय में एक दावा दायर किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि रतलाम के सेजावता में उनके आधिपत्य की भूमि सर्वे क्र. 128/8 रकबा 0.800 हेक्टेयर स्थित है। इस पर उनके द्वारा एक होटल का निर्माण किया गया है जिसमें वे अपना व्यापार संचालित करता हैं। सोनी का तर्क था कि उन्होंने उक्त भूमि दिनांक 28.11.1996 को पंजीकृत विक्रय-पत्र के माध्यम से क्रय की थी। तभी से वे उक्त भूमि के स्वत्वधारी एवं आधिपत्यधारी हैं। राजस्व अभिलेख में भी यह वादग्रस्त भूमि उनके नाम से दर्ज है।

      राजस्व निरीक्षक व पटवारी की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ था केस

      होटल व्यवसायी ने न्यायालय को बताया था कि उनके द्वारा उक्त भूमि पर वर्ष 2012-13 में भवन का निर्माण प्रारंभ किया था। तब विधिक अज्ञानता के कारण उनके द्वारा वादग्रस्त भूमि का कृषि प्रयोजन से व्यावसायिक प्रयोजन में व्यपवर्तन (डायवर्सन) नहीं कराया गया था। इस त्रुटि के कारण अधीक्षक भू-अभिलेख रतलाम के राजस्व निरीक्षक और रतलाम के पटवारी द्वारा एक रिपोर्ट तैयार कर पंचानामा प्रस्तुत किया गया था। इसके आधार पर अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण ने प्रकरण क्र. 04/अ-2/15-16 पंजीबद्ध किया।

      प्रशासन ने किया था व्यवसायी पर अर्थदंड

      अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में दिनांक 21.12.2015 को एक आदेश पारित किया गया था। इसमें उक्त भूमि के व्यपवर्तन हेतु लिखित सूचना देने के लिए आदेशित किया गया था। होटल व्यवसायी ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा भूमि व्यपवर्तन की लिखित सूचना उनके द्वारा नहीं दी गई। इसके चलते म.प्र. भू-राजस्व संहिता-1959 की धारा 172(1) एवं 59(2) के अंतर्गत व्यवसायी पर अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। इसके साथ ही उक्त साथ वादग्रस्त भूमि को औद्योगिक प्रयोजन में व्यपवर्तित कर दिया गया था। इसके परिपालन में व्यवसायी सोनी ने अर्थदण्ड की राशि जमा कराई तथा सेजावता ग्राम पंचायत से विधिवत निर्माण अनुज्ञा प्राप्त कर भवन का निर्माण पूर्ण किया।

      अधिकारी-कर्मचारियों पर यह लगाया आरोप

      होटल व्यवसायी ने आरोप लगाया था कि न्यायालय में दावा प्रस्तुत करने के कुछ दिन पूर्व कलेक्टर के अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी ने उनसे अवैधानिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से उनकी वादग्रस्त भूमि पर पहुंच कर नपती आदि की कार्रवाई शुरू कर दी थी। इतना ही नहीं अधिकारी-कर्मकारी ने वादग्रस्त भवन के निर्माण को लेकर अनावश्यक आपत्तियां ली और भवन तोड़ने की धमकी भी दी। व्यवसायी सोनी के अनुसार प्रशासन द्वारा उन्हें किसी भी प्रकार का कोई सूचना-पत्र नहीं दिया गया और सुनवाई का अवसर भी नहीं दिया।

      न्यायालय ने नहीं माना व्यवसायी का तर्क

      इससे भयभीत होकर उन्हें वादग्रस्त भूमि एवं भवन के संरक्षण के लिए यह वाद प्रस्तुत किया गया है। होटल व्यवसायी का तर्क है कि कलेक्टर के अधीनस्त किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को उनके भवन व निर्माण में तोड़-फोड़ का अधिकार प्राप्त नहीं है। शासकीय अभिभाषक के अनुसार न्यायालय ने वादी चंद्रप्रकाश व शासन दोनों पक्षों सुनने के बाद व्यवसायी चंद्रप्रकाश का दावा खारिज कर दिया।

      ]]>
      Wed, 27 Aug 2025 23:24:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम MIC का बड़ा फैसला ! 57 अनाधिकृत कॉलोनियों में उपलब्ध होंगी मूलभुत सुविधाएं, मांगल्य मंदिर कॉरिडोर भी बनेगा https://acntimes.com/development-work-will-be-done-in-57-unauthorized-colonies-of-ratlam https://acntimes.com/development-work-will-be-done-in-57-unauthorized-colonies-of-ratlam
    64. रतलाम महापौर परिषद ने लिया बड़ा फैसला

    65. नागरिकों को जमा कराना होगा विकास शुल्क

    66. 1998 के पूर्व की कॉलोनियों में होंगे विकास कार्य

    67. गंगासागर कॉलोनी से मांगल्य मंदिर तक सड़क बनेगी

    68. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम द्वारा शहर की 1998 से पूर्व की 57 अनाधिकृत कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं (नागरिक अधोसंरचनाएं) उपलब्ध करवाई जाएंगी। यहां के रहवासियों को भवन निर्माण की अनुमति मिल सकेगी और वे बैंक से लोन भी प्राप्त कर सकेंगे। गंगासागर कॉलोनी से मांगल्य मंदिर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण भी जल्द होगा।

      यह निर्णय महापौर परिषद की बैठक में लिए। बैठक की अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने की। इस दौरान आयुक्त अनिल भाना मौजूद रहे। बैठक में 1998 के पूर्व की 57 अनाधिकृत कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं (नागरिक अधोसंरचना) उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर सदस्यों ने सर्वानुमति जताई। मूलभूत सुविधाओं के लिए नागरिकों को निर्धारित विकास शुल्क नगर निगम में जमा कराना होगा। निगम द्वारा कॉलोनियों में सड़क, पानी, प्रकाश, नाली आदि सुविधाएं मुहैया कराएगी।

      मांगल्य मंदिर कॉरिडोर होगा विकसित

      महापौर परिषद ने मांगल्य मंदिर पंहुच मार्ग ओर अधिक सुविधजनक बनाए जाने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया। इसमें रतलाम-सैलाना सिटी फोरलेन से गंगा सागर कॉलोनी, गंगासागर पानी की टंकी, मांगल्य मंदिर होते हुए टैंकर रोड तक सड़क निर्माण प्रस्तावित है। इसका प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए कन्सलटेंट नियुक्ति करने की स्वीकृति भी परिषद ने प्रदान की। सड़क बनने पर पर यह क्षेत्र मांगल्य मंदिर कॉरीडोर के नाम से जाना जाएगा।

      ये निर्णय भी लिए परिषद ने

      • सैलाना बस स्टैण्ड विधायक सभागृह के पास स्थानांतरित किया जाएगा।
      • 10, 20, 30 एवं 35 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयमान-वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।
      • प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत बीएलसी घटक में दावा-आपत्ति के पश्चात पात्र 53 हितग्राहियों की अंतिम सूची अनुमोदित की। यह कलेक्टर को भेजी जाएगी।

      ये उपस्थित रहे बैठक में

      महापौर परिषद की बैठक में महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, मनोहरलाल सोनी ‘राजू’, रामू डाबी, उपायुक्त शशि कपूर, कार्यपालन यंत्री जी. के. जायसवाल, महेश सिरोहिया, सहायक यंत्री अनवर कुरैशी, उपयंत्री राजेश पाटीदार, मनीष तिवारी, शिवम् गुप्ता, सचिव राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित रहे।

      ]]>
      Tue, 26 Aug 2025 23:23:45 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम पुलिस ने शहर के संवेदनशील क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च, ताकि... त्योहारों पर कायम रहे शांति https://acntimes.com/Ratlam-police-took-out-a-flag-march-in-the-sensitive-areas-of-the-city https://acntimes.com/Ratlam-police-took-out-a-flag-march-in-the-sensitive-areas-of-the-city
    69. रतलाम में त्योहार पर कानून व्यवस्था
    70. रतलाम पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
    71. संवेदनशील क्षेत्रों में निकला फ्लैग मार्च
    72. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में आगामी त्योहारों में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए एसपी अमित कुमार सहित पुलिस बल सड़कों पर उतरा। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर यह संदेश दिया कि आगामी त्योहारों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

      एसपी अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन तथा सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में रतलाम शहर में फ्लैग मार्च हाट की चौकी क्षेत्र से प्रारंभ हुआ। यह शहर सराय, नाहरपुरा, महलवाड़ा, मोचीपुरा, काजीपुरा, हकीमवाड़ा होकर चार चक्की चौराहे पर समाप्त हुआ।

      ये शामिल हुए फ्लैग मार्च में

      फ्लैग मार्च डीएसपी (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी, डीएसपी (अजाक) अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, डीडी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष डावर, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम थाना प्रभारी गायत्री सोनी, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी एवं माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित रहे।

      ]]>
      Tue, 26 Aug 2025 21:39:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
      समाजसेवी प्रीतेश गादिया रेडक्रॉस के चेयरमैन निर्वाचित, सुशील मूणत वाइस चेयरमैन व संजय लुनिया कोषाध्यक्ष बने, 10 में से 9 पदों पर सेवा पेनल ने किया कब्जा https://acntimes.com/ratlam-red-cross-society-elections-concluded-preetesh-gadiya-became-the-chairman https://acntimes.com/ratlam-red-cross-society-elections-concluded-preetesh-gadiya-became-the-chairman एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की रतलाम इकाई के संचालक मंडल के चुनाव में समाजसेवी प्रीतेश गादिया चेयरमैन चुने गए। वाइस चेयरमैन पद पर दवा व्यवसायी और समाजसेवी सुशील मूणत जबकि कोषाध्यक्ष संजय लुनिया चुने गए। 10 सदस्यीय संचालक मंडल में से 9 पदों पर सेवा पैनल ने कब्जा जमाया। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और संचालकों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

      रेडक्रॉस सोसायटी के बहुप्रतीक्षित चुनाव सोमवार को जिला मुख्यालय पर स्थित पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिसेंल (शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्याल) में संपन्न हुए। 10 सदस्यीय संचालक मंडल के लिए 26 प्रत्याशी मैदान में थे। इनकी किस्मत का फैसला 3097 मतदाताओं में से 797 ने मतदाधिकार का प्रयोग कर किया।

      सुबह शुरू हुई प्रक्रिया रात तक चली। गहमा-गहमी के बीच हुए निर्वाचन के दौरान मतदाताओं में मद डालने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान कक्ष के बार मतदाताओं की कतारें पूरे समय लगी रहीं। इस दौरान तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, आशीष उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

      संचालक मंडल में इन्होंने बनाई जगह

      सबसे पहले 10 सदस्यीय संचालक मंडल चुनने के लिए वोट डाले गए। इसके बाद सभी 26 प्रत्यासियों के समक्ष मतों की गणना की गई। सबसे ज्यादा मत 606 समाजसेवी स्व. महेंद्र गादिया के पुत्र प्रीतेश गादिया ने प्राप्त किए। 490 मतों के साथ समाजसेवी एवं दवा व्यवसायी सुशील मूणत दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर पत्रकार शरद जोशी (474), चौथे पर समाजसेवी हेमंत मूणत (463), पांचवें पर दवा व्यवसायी दिनेश बरमेचा (454), छठे पर सुनील लुनिया (446), सातवें पर शिक्षाविद् डॉ. सुलोचना शर्मा (428), आठवें पर राजेश रांका (417), नौवें पर एडवोकेट सुनील पारिख (407) एवं दसवें पर अशोक जैन (संघवी) ‘लाला’ (366) रहे। इनमें से दवा व्यवसायी दिनेश बरमेचा को छोड़ कर शेष सभी प्रत्याशियों ने सेवा पैनल के रूप में चुनाव लड़ा।

      अन्य प्रत्याशियों की यह रही स्थिति

      निर्वाचन में अन्य प्रत्याशियों में से अमित नागर को 145 वोट, अमृत बिन्नी को 41, आशीष घोटीकर को 114, अंकित कुमार कटारिया को 201, चेतन्य शर्मा को 90, नरेंद्र अग्रवाल को 77, डॉ. प्रदीप जैन को 157, मनोज उपाध्याय को 141, महेंद्र भंडारी को 153, राकेश पोरवाल को 270, रीतेश मेहता को 160, विकास छाजेड़ को 171, विजय पोरवाल (मजावदिया) को 317, विजय हेमकांत शर्मा को 48, सुनील शर्मा को 108 तथा सुशील उपाध्याय को 95 मत हासिल हुए।

      संचालक मंडल ने चुने पदाधिकारी

      नवनिर्वाचित संचालक मंडल ने अपने बीच में से ही पदाधिकारियों का चुनाव किया। समाजसेवी प्रीतेश गादिया को चेयरमैन पद पर चुना गया जबकि सुशील मूणत वाइस चेयरमैन बने। वहीं संजय लुनिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

      इन्होंने दर्ज कराई आपत्ति

      रेडक्रॉस चुनाव की प्रक्रिया को लेकर अश्विन शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी को लिखित आपत्ति दर्ज कराई। शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय काफी कम होने पर आपत्ति ली। उन्होंने कहा है कि इतने कम समय में सभी सदस्यों का मतदान हो पाना मुश्किल है। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में बड़ी संख्या में दिवंगतों के नाम होने, कई सदस्यों का अन्यत्र स्थानांतरण होने या अन्य स्थानों पर निवास करने से उन्हें मतदान के लिए जानकारी नहीं मिल पाने की बात भी कही। शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची में कई सदस्यों के निवास का पता नहीं होने से प्रत्याशी उनसे संपर्क नहीं कर पाए। अतः मतदाता सूची पुनः व्यवस्थित कर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने चाहिए। शर्मा ने इस मामले की शिकायत राज्यपाल से करने की बात भी कही है।

      ]]>
      Mon, 25 Aug 2025 23:38:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में रेडक्रॉस सोसायटी के चुनाव 25 अगस्त को, सुबह नामांकन और दोपहर में होगा मतदान, जानिए& चुनाव मैदान में कौन&कौन आजमा रहा किस्मत https://acntimes.com/Red-Cross-Society-elections-in-Ratlam-on-25th-August https://acntimes.com/Red-Cross-Society-elections-in-Ratlam-on-25th-August
    73. भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चुनाव
    74. रतलाम में डेढ़ दशक बाद हो रहे चुनाव
    75. रतलाम प्रगतिशील मंच भी है मैदान में
    76. सेवा पैनल से 10 लोगों ने की दावेदारी
    77. आदर्श पैनल ने भी उतारे प्रत्याशी
    78. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की रतलाम इकाई के चुनाव 25 अगस्त 2025 को होंगे। इस दिन सुबह नामांकन दाखिल होंगे और दोपहर में मतदान होगा। 10 सदस्यीय संचालक मंडल के लिए प्रगतिशील रतलाम मंच, आदर्श पैनल के साथ ही कई अन्य व्यक्तियों ने भी दावेदारी की है। संभावना जताई जा रही है कि ऐनवक्त पर कुछ और दावेदार भी चुनावी रण में उतर सकते हैं।

      जानकारी के अनुसार चुनाव स्थानीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस (शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय) रतलाम में 25 अगस्त को होंगे। इस दिन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके लिए दोपहर 12.00 से 12.15 बजे तक का समय नियत है। नाम वापसी दोपहर 12.15 से 12.45 बजे तक की जा सकेगी। आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 1.30 से 4.00 बजे तक मतदान होगा। मतों की गणना मतदान के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। गणना पूरी होने के चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। मतदान के लिए सदस्यों को आधार कार्ड, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता परिचय पत्र आदि पहचान पत्र साथ लाना होगा।

      इन पदों के लिए होना है चुनाव

      रेडक्रॉस सोसायटी के चुनाव 10 सदस्यीय संचालक मंडल के लिए होना है। इसमें चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कोषाध्यक्ष प्रमुख पद हैं। शेष सात सदस्य कार्यकारिणी सदस्य होंगे। इसी दस सदस्यीय संचालक मंडल के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि का भी चुनाव होगा। संचालक मंडल का चुनाव करीब 3300 सदस्य (पैट्रन, वाइस पैट्रन और आजीवन सदस्य) चुनेंगे। इन्हीं में से पदाधिकारियों का चयन होगा।

      यह रहेगी मतदान की व्यवस्था

      सेवा पैनल से ये लड़ेंगे चुनाव

      रेडक्रॉस सोसायटी के चुनाव में स्व. महेंद्र गादिया समर्थक सेवा पैनल ने 10 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इनमें वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, समाजसेवी सुशील मूणत, प्रीतेश गादिया, पूर्व उपसंचालक शिक्षाक डॉ. सुलोचना शर्मा, राजेश रांका, अशोक जैन लाला, संजय लुनिया, विजय पोरवाल, सुनील पारिख तथा हेमंत मूणत शामिल हैं।

      आदर्श पैनल से ये होंगे प्रत्याशी

      जानकारी के अनुसार आदर्श पैनल के नाम पर भी 10 लोगों ने दावेदारी की है। पैनल में शामिल प्रत्याशियों का दावा है कि उनकी पैनल पद्मश्री डॉ. लीला जोशी समर्थित है। इस पैनल से अनुराग लोखंडे, अमित नागर, फोटो जर्नलिस्ट राकेश पोरवाल, प्रदीप जैन, आशीष घोटीकर, विकास छाजेड़, मनोज उपाध्याय, अमृत बिन्नी, महेंद्र भंडारी और रीतेश मेहता शामिल हैं।

      प्रगतिशील मंच की भी दावेदारी

      पैनल मैदान में है जो प्रगतिशील रतलाम मंच के नाम से भी पैनल उतरने वाली है। इनके अलावा भी कई नाम मैदान में हैं। इनमें समाजसेवी सुनील शर्मा, सुशील उपाध्याय, डॉ कमल डामोर, अश्विन शर्मा, डॉ. अभय ओहरी ने भी दावेदारी जताई है। बताया जा रहा है कि सैलाना, जावरा, आलोट, पिपलौदा, रावटी, बाजना आदि स्थानों से जुड़े सदस्यों भी किस्मत आजमाने वाले हैं। ये सभी एक जिला स्तरीय टीम के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं।

      ये भी हैं मैदान में

      दवा व्यवसायी दिनेश बरमेचा भी अलग से मैदान में हैं। बरमेचा ने अपनी दावेदारी भी काफी समय पहले ही घोषित कर दी थी और कैंपेनिंग में जुट गए थे। 

      इसलिए बढ़ी चुनाव में रुचि

      रेडक्रॉस सोसायटी के चुनाव करीब डेढ़ दशक बाद हो रहे हैं। रेडक्रास समाजसेवा का माध्यम होने के साथ ही इसके संचालक मंडल को समाज में प्रतिष्ठा भी मिलती है। यही वजह है कि इस बार के चुनाव में सदस्य इतनी ज्यादा रुचि ले रहे हैं। इनमें समाजसेवा, चिकित्सा, दवा व्यवसाय, पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के साथ ही राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

      ]]>
      Sun, 24 Aug 2025 23:34:40 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ब्रेकिंग न्यूज़! रतलाम में बिना लाइसेंस चल रही छांछ और लस्सी पैकेजिंग फैक्टरी, हर पैकेट का वजन अलग, MRP भी गायब https://acntimes.com/Breaking-News-Buttermilk-and-Lassi-packaging-factory-was-running-without-license-in-Ratlam https://acntimes.com/Breaking-News-Buttermilk-and-Lassi-packaging-factory-was-running-without-license-in-Ratlam
    79. नापतौल विभाग ने मारा फर्म पर छापा
    80. रतलाम के हाकिमवाड़ा क्षेत्र में दी दबिश
    81. मयूर डेयरी फार्म्स पर मारा छापा 
    82. पत्रकार की शिकायत पर हुई बड़ी कार्रवाई
    83. संचालक पर हो सकता है बड़ा जुर्माना 
    84. एसीएन टाइम्स @ रतलाम। रतलाम शहर के हाकिमवाड़ा क्षेत्र में अवैध डेयरी फार्म संचालित करने का मामला सामने आया है। यहां मयूर डेयरी फार्म्स नामक संस्था में बिना लाइसेंस के छांछ और लस्सी की पैकेजिंग होते पाई गई है। इतना ही नहीं यहां प्लास्टिक के पाउच और जार में सामग्री भी बिना वजन या नाप के अंदाज़े से ही भरी जा रही थी। पैकेट पर एमआरपी और सेल यूनिट भी लिखी नहीं मिली।

      यह बड़ा खुलासा नापतौल विभाग द्वारा एक शिकायत के चलते गुरुवार को दी गई दबिश के दौरान सामने आई। नापतौल विभाग की टीम ने हाकिमवाड़ा (लंबी गली) स्थित मयूर डेरी फार्म्स पर कार्रवाई की। यहां छाछ और लस्सी तैयार कर पाउच और जार में भर बेची जाती है। टीम ने छांछ और लस्सी के पैकेट और जार का वजन किया तो उनका वजन अलग-अलग मिला। टीम ने यहां मौजूद कर्मचारियों से वजन करने के लिए उपयोग होने वाले माप मांगे तो वे भी नहीं मिले। पता चला कि सामग्री बगैर माप के ही अंदाज से पैक की जा रही है।

      ये अनियमितताएं मिलीं, प्रकरण दर्ज 

      यहां तैयार होने वाले पैकेट पर न तो स्पष्ट रूप से एमआरपी लिखी मिली और न ही यूनिट सेल। टीम ने पैकेजिंग का लाइसेंस मांगा तो डेयरी फार्म संचालक कुलदीपसिंह गौड़ वह भी नहीं दिखा सका। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का सत्यापन भी नहीं पाया गया। इस मामले में नापतौल विभाग ने दुकान संचालक पर प्रकरण दर्ज किया है। 

      छाछ के पाउच और लस्सी के जार जब्त

      नापतौल विभाग के सहायक नियंत्रक भारत भूषण ने एसीएन टाइम्स को बताया कि मयूर डेयरी फार्म्स पर जांच की गई। फर्म पर पैकेजिंग का लाइसेंस नहीं मिला। पैकेजिंग लाइसेंस डेयरी संचालक प्रस्तुत नहीं कर पाया। वहीं इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का सत्यापन प्रमाण पर भी नहीं मिला है। जो सामग्री पाउच और जार में पैक की जा रही थी उसकी मात्रा भी असमान पाई गई। सामग्री मापने के उपकरण भी नहीं मिले। अतः यहां से छांछ, लस्सी और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा आदि जब्त कर संचालक कुलदीप सिंह गौड़ के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

      इतने जुर्माने का है प्रावधान

      नापतौल विभाग के सहायक संचालक भारत भूषण के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटे का नापतौल विभाग से सत्यापन कराना जरूरी है। सत्यापन नहीं कराने पर 10 हजार रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके साथ ही पैकेजिंग एक्ट के अनुसार किसी भी पैकेट पर यूनिट सेल, एमआरपी सहित अन्य जानकारियां लिखना अनिवार्य है। पैकेजिंग एक्ट का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर न्यायालय में वाद दायर किया जाता है। दोष सिद्ध होने पर इसमें 25 हजार रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।

      ऐसे चला फर्जीवाड़े का पता

      बता दें कि, पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला ने 19 अगस्त 2025 को रतलाम से ललितपुर जाते समय साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर एक वेंडर से छांछ के पैकेट खरीदे थे। सावधानी बरतने के लिहाज से उन्होंने छांछ के पाउच पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट चैक की तो उसमें 19 अगस्त 2025 लिखी थी। चुंकि ट्रेन रतलाम से अलसुबह ही चल दी थी अतः पाउच पर उसी दिन की तारीख दर्ज होना संदेह पैदा कर रहा था। फिर पैकेट पर एमआरपी के स्थान पर राशि का उल्लेख न होकर 1 N प्रिंट था। इससे शुक्ला ने उक्त पाउच के फोटो नापतौल विभाग के सहायक संचालक भारत भूषण, फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रीति मंडोरिया सहित अन्य अधिकारियों को वाट्सएप के माध्यम से भेजी। इसे नापतौल विभाग के सहायक संचालक ने गंभीरता से लेते हुए बुधवार को ही पाउच पर लिखे पते और फर्म की तलाश हाकिमवाड़ा क्षेत्र में की। सफलता नहीं मिलने पर गुरुवार को दोबारा सर्चिंग की तो हाकिमवाड़ा के पास लम्बी गली में एक स्थान पर उक्त फर्म मिल गई।

      रेलवे में धड़ल्ले से हो रही सप्लाई !

      बताया जा रहा है कि बिना लाइसेंस और बिना नापतौल के पैक कर बेची जा रही सामग्री रतलाम रेल मंडल में बड़ी मात्रा में खपाई जा रही है। बड़ा सवाल यह है कि रेलवे में कुछ भी सप्लाई करने की जटिल प्रकिया और सख्त नियम के बाद भी ऐसी वस्तुओं की सप्लाई कैसे हो पा रही है? गौरतलब है कि इसी साल मार्च में रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक बेचने का मामला भी सामने आया था। तब अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी।

      ]]>
      Fri, 22 Aug 2025 02:56:08 +0530 Niraj Kumar Shukla
      तेज रफ्तार स्कोडा कार ने उड़ाया नियमों का मज़ाक, पटाखों जैसी आवाज़ से दहले लोग, रतलाम पुलिस ने जब्त की कार https://acntimes.com/ratlam-police-seized-skoda-car-without-number-modified-silencer https://acntimes.com/ratlam-police-seized-skoda-car-without-number-modified-silencer ▶️ रतलाम में रात के समय गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ी बिना नंबर की मॉडिफाइड स्कोडा कार

      ▶️ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर मुंबई निवासी चालक के खिलाफ मामला दर्ज

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम। रतलाम पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मॉडिफाइड स्कोडा कार को जब्त किया। कार के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज आ रही थी और चालक तेज रफ्तार से खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

      रतलाम पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कार चालक पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने एक बिना नंबर की स्कोडा कार को जब्त किया, जिसके साइलेंसर से पटाखों जैसी जोरदार आवाज आ रही थी। यह कार्रवाई एसपी अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में चल रहे विशेष रात्रिकालीन गश्त अभियान के तहत की गई।

      मुंबई का है कार चालक 

      कार चालक की पहचान अरबाज पिता आसिफ सैयद (29 वर्ष), निवासी बोरीवली ईस्ट, मुंबई के रूप में हुई। आरोपी चालक लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था, जिससे सड़क पर गंभीर दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी।

      तेज रफ्तार और शोर से मचा रहा था आतंक

      पुलिस के अनुसार, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने गश्त के दौरान एक सफेद स्कोडा कार को रोका, जो तेज रफ्तार से लहराते हुए चल रही थी। कार के मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज धमाके जैसी आवाज आ रही थी, जिससे आमजन और राहगीरों में भय का माहौल बन गया।

      कई धाराओं में मामला दर्ज

      पुलिस ने आरोपी पर धारा 281 BNS, धारा 112/183(1), 184 मोटर वाहन अधिनियम, धारा 190(2), 77/177, 120/190(2) सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स 1989 एवं धारा 15 मध्यप्रदेश कोलाहल अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

      रतलाम पुलिस ने की अपील

      • यातायात नियमों का पालन करें।
      • सड़क पर लापरवाही या खतरनाक ढंग से वाहन न चलाएँ।
      • नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
      ]]>
      Wed, 20 Aug 2025 18:54:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता और प्रदर्शनी आयोजित, कलेक्टर बोले& ऐसे आयोजनों से आती है जागरूकता https://acntimes.com/photography-competition-and-exhibition-organized-on-world-photography-day-in-ratlam https://acntimes.com/photography-competition-and-exhibition-organized-on-world-photography-day-in-ratlam
    85. रतलाम में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया
    86. फोटोग्राफी प्रतियोगिता और प्रदर्शनी आयोजित
    87. आल इंडिया फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया आयोजन
    88. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले में अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल हैं जिनके प्रति जागरूक रहना एवं उन्हें सहेजना हम सब का दायित्व है। इस प्रकार के आयोजन जहां पर एक ओर पुरातत्व के महत्वपूर्ण स्थल से हमें रूबरू कराते हैं वहीं दूसरी ओर बच्चों में वैचारिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का विकास करते हैं।

      उक्त विचार जिलाधीश राजेश कुमार बाथम ने कही। वे पुराने कलेक्टोरेट परिसर स्थित गुलाब चक्कर परिसर में आल इंडिया फोटोग्राफर एसोसिएशन नई दिल्ली की रतलाम शाखा एवं लायंस क्लब समर्पण रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। प्रारंभ में कलेक्टर राजेश कुमार बाथम, डीआरएम डॉ. अश्विन कुमार, एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश पोरवाल, क्लब अध्यक्ष, सचिव रीता दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।

      इन्होंने किया स्वागत 

      अतिथियों का स्वागत राकेश पोरवाल, रीजन चेयरपर्सन प्रेमलता दवे, झोन चेयरपर्सन अर्चना अग्रवाल, वीणा छाजेड़, डॉ. सुलोचना शर्मा, नीरज सुरोलिया, गोपाल जोशी आदि ने किया। क्लब अध्यक्ष ने कहा कि फोटोग्राफी एक विधा है जिसमें हर कोई पारंगत हो सकता है। क्लब प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए यह आयोजन करता है।

      1837 में हुआ था फोटोग्राफी का अविष्कार 

      कैलाश व्यास ने बताया कि फोटोग्राफी का आविष्कार फ्रांस के जोसेफ नाइस फोर एवं लुइस डागपुरे ने सन 1837 में किया था। 1839 में फ्रांस सरकार ने उसके पेटेंट कॉपीराइट को खरीद कर दुनिया को इसे उपहार के रूप में दिया। इसकी घोषणा 19 अगस्त 1839 को की गई थी। इसलिए प्रत्येक वर्ष इस दिन फोटोग्राफी दिवस संपूर्ण दुनिया में मनाया जाता है।

      ये हुए पुरस्कृत 

      इस अवसर पर अतिथियों ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम भव्या शेखावत, द्वितीय ध्यानी वोरा, तृतीय अरनव पांचाल व विभूति निगम, एकांत पाटीदार, विहान देसाई, दमयंती राठौर, चेष्टा परमार, हिमालय राठौर, लावण्या गोमें, रिमशा खान, दिव्यांशी मेहरा, हेरम्ब दीक्षित, रोहिणी निंदाने व काव्या शर्मा सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने फोटोग्राफी प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा अवलोकन किया गया। अतिथियों को क्लब व फेडरेशन की ओर से सम्मानित भी किया गया।

      ये उपस्थित रहे 

      क्लब की छवि नीलिमा सिंह, सुनीता साखी, अनिल कंवर, राखी थोरेचा अग्रवाल, मुबीना गौरी, सपना अग्रवाल, ऊषा गोयल, कविता व्यास, अमिता तिवारी, शबाना जीवा खान, विनीता नागोरिया, पत्रकार हेमंत भट्ट, जिला शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी अरुण कुमार पाठक सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद थे। संचालन कैलाश व्यास ने किया। आभार राकेश पोरवाल ने माना।

      ]]>
      Wed, 20 Aug 2025 10:45:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में बड़ी पुलिस कार्रवाई : Aura Thai Spa सेंटर पर दबिश, SP की स्पेशल टीम ने बनाया पंचनामा https://acntimes.com/Police-raided-Aura-Thai-Spa-Center-in-Ratlam https://acntimes.com/Police-raided-Aura-Thai-Spa-Center-in-Ratlam
    89. रतलाम में Aura Thai Spa सेंटर पर पुलिस ने छापा
    90. एसपी की स्पेशल टीम ने बनाया पंचनामा
    91. अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगने के लिए कार्रवाई 
    92. कानूनी प्रक्रियाओं का पालन
    93. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने Aura Thai Spa सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की। एसपी की स्पेशल टीम ने छापा मारकर सेंटर का पूरा पंचनामा तैयार किया और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

      स्टेशन रोड थाना अंतर्गत चल रहे स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की आशंका के चलते एसपी अमित कुमार ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। इस टीम ने न्यू रोड स्थित औरा थाई स्पा सेंटर पर आकस्मिक जांच की। टीम में तीन इंस्पेक्टर सहित करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी शामिल रहे।

      स्पा सेंटर पर पुलिस टीम ने सभी जगह बारीकी से चैकिंग की। मां तीन युवतियां काम करती मिलीं जिनसे पूछताछ की गई। रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज भी जांचे गए। पुलिस ने पंचनामा भी बनाया।

      लगातार चल रही सर्चिंग 

      बता दें कि, एसपी अमित कुमार के निर्देशानुसार शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए सभी होटल, लॉज ओर स्पा सेंटरों की जांच की जा रही है। इसी के चलते यहां पुलिस पहुंची न्यू रोड के स्पा सेंटर पहुंची थी।

      (एसपी की स्पेशल टीम Aura Thai Spa सेंटर का कानूनी पंचनामा तैयार करते हुए।)

      ये शामिल रहे टीम में 

      टीम में औद्योगिक थाना प्रभारी ने गायत्री सोनी, निरीक्षक रेखा चौधरी, पार्वती गौड़, सब इंस्पेक्टर राजश्री सिसौदिया, साइबर सेल प्रभारी मयंक व्यास, पिंटू विश्वकर्मा, गौरव, राणा प्रताप, जितेंद्र चौधरी, किशन वर्मा, गीतांजलि जोशी सहित बल अन्य शामिल रहे।

      विशेषज्ञों की राय

      विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी कार्रवाई स्थानीय कानूनों और नैतिकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रतलाम में यह कार्रवाई सुरक्षा और नैतिकता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। शहरवासियों को इस तरह की घटनाओं से सचेत रहने और रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।

      ]]>
      Tue, 19 Aug 2025 13:32:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
      मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महापौर प्रहलाद पटेल के पिता दिवंगत बाबूलाल पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए https://acntimes.com/MP-CM-Mohan-Yadav-paid-tribute-to-Ratlam-Mayor-Prahlad-Patels-father-by-reaching-his-home https://acntimes.com/MP-CM-Mohan-Yadav-paid-tribute-to-Ratlam-Mayor-Prahlad-Patels-father-by-reaching-his-home
    94. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर आए थे रतलाम
    95. प्रहलाद पटेल हैं रतलाम के महापौर
    96. कुछ दिन पूर्व ही महापौर के पिता का हुआ ता निधन
    97. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम आगमन पर महापौर प्रहलाद पटेल एवं नके भाई निलेश पटेल के निवास पंहुंचे। यहां उन्होंने पटेल बंधु के पिता दिवंगत बाबूलाल पटेल को श्रृद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

      मुख्यमंत्री यादव से चर्चा करते समय महापौर प्रहलाद पटेल के भाई नीलेश भावुक हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने उनके कंधे पर हाथ रख कर ढांढस बंधाया। वे काफी देर तक घर-परिवार की चर्चा भी करते रहे।

      सीएम डॉ. यादव के साथ ही कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद रतलाम-झाबुला-अलीराजपुर अनीता चौहान, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, जावरा विधायक जावरा डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बदनावर के राजेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

      ]]>
      Mon, 18 Aug 2025 16:48:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम में स्वतंत्रता दिवस पर अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट में गूंजे भारत माता के जयकारे, अहिंसा ग्राम और श्री गुरुतेग बहादुर एकेडमी में विद्यार्थियों ने किया ध्वजारोहण https://acntimes.com/Independence-Day-was-celebrated-at-Abhyas-Career-Institute-and-Shri-Guru-Teg-Bahadur-Academy-of-Ratlam https://acntimes.com/Independence-Day-was-celebrated-at-Abhyas-Career-Institute-and-Shri-Guru-Teg-Bahadur-Academy-of-Ratlam
    98. रतलाम की शैक्षणिक संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया
    99. अभ्यास करियर इंसिट्यूट के विद्यार्थियों ने रैली निकाली
    100. श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में योगाभ्यास और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
    101. अहिंसा ग्राम में विद्यार्थियों ने किया ध्वजारोहण
    102. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के शास्त्री नगर में स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट और श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन किए गए। इस मौके पर ध्वजारोहण किया गया। विद्यालयों में विद्यार्थियों ने क्रमशः रैली निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष से गूंज उठे। अहिंसा ग्राम में विद्यार्थियों ने ध्वजारोहण किया।

      अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट में आयोजित समारोह में डायरेक्टर राकेश कुमावत ने प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कुमावत ने कहा कि युवा ही भारत को एक महान राष्ट्र बनाने की ताकत रखते हैं। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने रैली निकाली। यह रैली अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट शास्त्री नगर से दो बत्ती चौराहा, सैलाना बस स्टैंड, लोकेंद्र टॉकीज होते हुए गुजरी। रैली में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे जो देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा पेश कर रहा था। अंत में विद्यार्थियों को लड्डू वितरित किए गए।

      अहिंसा ग्राम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने किया ध्वजारोहण

      चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा स्थापित अहिंसा ग्राम में आजादी की 79वीं वर्षगांठ (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजन को मिष्ठान का वितरण किया गया। समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, वार्ड पार्षद करण कैथवास, सामाजिक कार्यकर्ता शेरू पठान, फाउंडेशन के राजेश सोलंकी, नित्येंद्र आचार्य सहित अहिंसा ग्राम के रहवासी उपस्थित रहे।

      सर्वोच अंक लाने वाले विद्यार्थी के अभिभावक ने किया ध्वजारोहण

      श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित नगर के विभिन्न विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने बताया कि मुख्य आयोजन अरविंद मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में संपन्न हुआ। यहां वर्ष 2025 की कक्षा 12वीं की परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र आदर्श सिंह भदौरिया के पालक विदेश सिंह भदौरिया व गीता भदौरिया ने ध्वज फहराया। अतिथि स्वागत सरदार अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, समिति सदस्य सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र सिंह गुरुदत्ता, हरजीत सलूजा, गगनदीप सिंह डंग, गुरविंदर खालसा, प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री, प्रधानाध्यापिका कविता कुँवर आदि ने किया।

      श्रेष्ठ परिणाम का मिला प्रतिफल

      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डंग ने कहा कि विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परिणाम देने का प्रतिफल उनके पालकों को मिलता है जिसकी वजह से आज छात्र भदौरिया के पालक ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व योग की प्रस्तुति दी। श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में अजीत छाबड़ा और न्यू रोड स्थित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल पर समिति के गुरमीत गुरुदत्ता ने ध्वज फहराया। प्राचार्य मेघा वैष्णव, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, इंचार्ज मनीषा ठक्कर सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

      ]]>
      Sun, 17 Aug 2025 20:46:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रतलाम : विरुपाक्ष और कोटेश्वर महादेव का होगा विकास, मध्यप्रदेश फिर से दौड़ेंगी सरकारी बसें& मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव https://acntimes.com/in-ratlam-chief-cinister-dr-mohan-yadav-performed-bhoomi-pujan-and-inauguration-of-development-works-worth-rs-247-crore https://acntimes.com/in-ratlam-chief-cinister-dr-mohan-yadav-performed-bhoomi-pujan-and-inauguration-of-development-works-worth-rs-247-crore
    103. सीएम ने कुंडाल में रतलाम में 247 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण
    104. कोटेश्वर और विरुपाक्ष महादेव के विकास का प्लान बनाने के लिए कहा
    105. रतलामी नमकीन और अन्य खूबियों की प्रशंसा भी की
    106. एसीएन टाइम्स @ रतलाम । महाकाल और पशुपतिनाथ की ही तरह रतलाम जिले के विरुपाक्ष और कोटेश्वर महादेव मंदिर का विकास भी होना चाहिए। इसके लिए प्लान बनाइये। रतलाम का नाम और यहां का नमकीन सभी जगह प्रसिद्ध है। इसे अंगूरी नगरी, स्वर्ण नगरी न जाने किन-किन नाम से जाना जाता है। रतलाम लगातार विकास कर रहा है और यहां बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी बन रहा है।

      रतलाम जिले में संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

      यह बात मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम जिले के कुंडाल कोटेश्वर में आयोजित समारोह में कही। यहां उनके साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनीता चौहान, जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप उपाद्याय, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, रतलाम ग्रामीण विधायक आदि मौजूद रहे। स्वागत उद्बोधन के बाद सांसद चौहान ने संक्षिप्त उद्बोधन किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने कहा कि रतलाम जिले में लगातार अच्छी सड़कें बन रही हैं। बदनावर से उज्जैन तक बनी सड़क ने तो अमेरिका-इंग्लैंड की सड़कों को भी पीछे छोड़ दिया है। अब जावरा से उज्जैन तक ग्रीन कॉरिडोर वाला फोरलेन मार्ग बनने वाला है। प्रदेश में सड़के तो अच्छी हो गई हैं लेकिन सरकारी बसें बंद हैं। इसलिए अब सरकार प्रदेश में सरकारी बसें भी चलाएगी, क्योंकि हर व्यक्ति के पास कार और निजी संसाधन नहीं है।

      कन्या पूजन करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

      फिर हो रहा है सर्वे, कच्चे मकान वाले लिखवाएं नाम

      मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी फिर सर्वे करवा रहे हैं। इसलिए जिनके भी मकान पक्के नहीं है वे अपने नाम लिखवा देना, सबको पक्के मकान मिलेंगे। उन्होंने सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी काम कर रही है। छोटे-छोटे स्कूलों की जगह हर 5 किलोमीटर की दूरी पर एक बड़ा सांदीपनी विद्यालय बनवा रही है ताकि वहां बच्चों को अच्छा वातावरण और अच्छी सुविधाएं मिलें।

      दीप प्रज्वलन करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समीप है मंत्री चेतन्य काश्यप एवं जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय।

      किसानों को देंगे सोलर पंप

      मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सिर्फ तीन चाहिए, बिजली, पानी और सड़क। ये दे दो तो किसान अन्न-धान का भंडार भरने में जी-जान लगा देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश सरकार किसानों के लिए लगातार काम कर रही है। मप्र सरकार द्वारा तीन साल के भीत 2 लाख अस्थायी और 30 लाइक स्थायी कनेक्शनधारियों को सोलर पंप दिए जाएंगे। इससे अपनी बिजली खुल उत्पन्न करो और बिजली बिल से मुक्ति पाओ। अपने खेत-घर पर चाहे जिनती बिजली जलाओ और बिजली कंपनी वालों को हाथ जोड़ कर भारत माता की जह कह दो।

      रोजगार के लिए हो रहा काम

      सीएम यादव ने कहा कि बदनावर के पास पीएम मित्र पार्क बन रहा है जिससे 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार प्रदेश में पांच साल के दौरान मेडिकल कॉलेज में 2.50 लाख पदों पर भर्ती। 22 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती पुलिस बोर्ड के माध्यम से की जाएगी। कपास की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए धागा बनाने, कपड़ा बनाने, रेडिमेड कपड़े बनाने आदि के कारखाने डालने पर अनुदान के साथ ही 5 हजार रुपए महीना देने की भी योजना है।

      गाय पालो अनुदान लो

      सीएम ने कहा कि दूध उत्पादन में मप्र देश का तीसरे नंबर का प्रदेश है। इसे आगे बढ़ाते हुए सरकार अब गाय पालने वालों को अनुदान भी देगी। 25 गाय पालने पर करीब 42 लाख का व्यय होता है जिसमें से 10 लाख का अनुदान सरकार देगी। इसी तरह 2 करोड़ के प्रोजेक्ट पर 25 लाख और उससे ज्यादा पर 50 लाख तक का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा दूघ, गोबर, खाद आदि सब आपका रहेगा। सरकार दूध भी खरीदेगी और रेट भी अच्छा देगी। इसलिए ज्यादा से ज्यादा गाय पालें।

      दीपावली बाद बढ़ेगी लाड़ली बहनों की राशि

      मुख्यमंत्री ने कहा सावन में लाड़ली बहनों को 1250 रुपए में 251 रुपए शगुन के बढ़ाकर दिए गए। आगामी दीवाली की भाईदूर से 1500 प्रतिमाह मिलेंगे। इस तरह अगले पांच साल में बहनों को प्रति मांह 3-3 हजार रुपए दिए जाएंगे।

      ऐसी कचौरी सिर्फ यहीं बनती है

      सीएम यादव ने रतलामी नमकीन के साथ यहां की कचौरी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां की कचौरी का तो क्या कहना। सभी जगह कचौरी तेल में तली जाती है लेकिन यहां तली हुई कचौरी में भी छेद कर के तेल डाला जाता है। यह सिर्फ रतलाम में ही होता है। यह देख कर सभी हैरान हो जाते हैं।

      अटल जी बढ़ाया विपक्ष के नेता के पद का मान

      मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और सिद्धांतों वाली पार्टी है। यह पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती है। पार्टी के ही एक कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी रहे जिन्होंने भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया। उन्होंने विपक्ष के नेता के पद को भी काफी ऊंचा सम्मान दिलाया वहीं आज के विपक्ष के नेता हैं जिनसे किसी भी दृष्टि से अटल जी की तुलना नहीं की जा सकती है।

      टोपी पहनाई, चांदी का कड़ा और तीर-कमान भी दिया 

      समारोह में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष उपाध्याय ने सीएम का स्वागत किया। ग्रामीण विधायक ने मुख्यमंत्री सहित मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री को आदिवासी संस्कृति से जुड़ी जैकेट, टोपी बहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्हें चांदी का कड़ा और तीर-कमान भी भेंट किया गया। इसके बाद सीएम ने रिमोट का बटन दबा कर 247 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मंदसौर के लिए प्रस्थित हो गए।

      ]]>
      Sun, 17 Aug 2025 16:04:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
      CM डॉ. मोहन यादव आधी रात को रतलाम पहुंचे, मंत्री चेतन्य काश्यप ने की अगवानी, 247 करोड़ रुपए की सौगातें देंगे https://acntimes.com/cm-dr-mohan-yadav-reached-ratlam-at-midnight https://acntimes.com/cm-dr-mohan-yadav-reached-ratlam-at-midnight
    107. सीएम शेड्यूल से 10 घंटे पहले पहुंचे रतलाम
    108. कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के यहां जाएंगे
    109. महापौर के पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे
    110. कुंडाल में 247 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे
    111. एसीएन टाइम्स @ रतलाम विकास कार्यों की सौगात देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को आधी रात ही आ धमके। यहां कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप सहित भाजपा नेताओं और प्रशासन ने उनकी अगवानी की। सीएम दोपहर में समीपस्थ ग्राम कुंडाल में 247 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आज दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर से रतलाम पहुंचने का कार्यक्रम जारी हुआ था परंतु वे देर रात करीब पौने दो बजे सड़क के रास्ते से रतलाम पहुंचे। कार्यक्रम में अचानक बदलाव होने से नेताओं से लेकर अफसर तक सभी हरकत में आ गए और उनकी अगवानी के लिए सर्टिक हाउस पहुंच गए। कार से उतरते ही सबसे पहले कलेक्टर राजेश बाथम और एपी अमित कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की। इसके बाद मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्वागत किया तो सीएम ने उन्हें मोर पंख भेंट कर वहां उपस्थित सभी को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम का स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, आईजी उमेश जोगा, डीआईजी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य नेताओं और अधिकारियों ने भी किया।

      यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 17 को आएंगे रतलाम, भीड़ जुटाने के लिए पंचायत सचिवों मिला टारगेट, मध्यान भोजन बनाने वालों पर भोजन के पैकेट बनाने का दबाव

      महापौर पटेल के यहां जाएंगे

      निर्धारित शेड्यूल से करीब 10 घंटे पहले ही रतलाम पहुंचे सीएम यादव का सुबह कैबिनेट मंत्री काश्यप के निवास पर स्वागत होगा। इसके बाद वे महापौर प्रहलाद पटेल के घर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने भी जाएंगे और उनके पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर में कुंडाल गांव स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में 247 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात हेलिकॉप्टर से मंदसौर प्रस्थित होंगे।

      ]]>
      Sun, 17 Aug 2025 10:18:09 +0530 Niraj Kumar Shukla
      मुख्यमंत्री डॉ. यादव 17 को आएंगे रतलाम, भीड़ जुटाने के लिए पंचायत सचिवों मिला टारगेट, मध्यान भोजन बनाने वालों पर भोजन के पैकेट बनाने का दबाव https://acntimes.com/Chief-Minister-Dr-Mohan-Yadav-will-come-to-Ratlam-on-17th https://acntimes.com/Chief-Minister-Dr-Mohan-Yadav-will-come-to-Ratlam-on-17th एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के मुख्यमंत्री 17 अगस्त को रतलाम जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां कुंडाल गांव में 245.91 करोड़ रुपए के 57 कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। सीएम को भीड़ दिखाने के लिए प्रशासन ने पंचायत सचिवों को टारगेट दिया है। वहां इस भीड़ के लिए भोजन के पैकेट तैयार करने के लिए मध्याह्न भोजन बनाने वालों से कहा गया है।

      सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को सुबह 11.50 बजे उज्जैन से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे और 12.15 बजे कुंडाल के हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1.35 बजे मंदसौर के लिए उड़ान भरेंगे। रतलाम में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद सुधीर गुप्ता, अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय एवं डॉ. चिंतामणि मालवीय आदि मौजूद रहेंगे।

      देर से शुरू हुई तैयारियां, ऐनवक्त पर हुई तेज

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 17 अगस्त का रतलाम दौरा विकास कार्यों की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। यही वजह है कि इसके लिए प्रशासन के सभी विभाग इसमें सीएम से विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करवाने के लिए कई दिन से फेहरिश्त में कार्यों की संख्या बढ़ाने में जुटा हुआ था। सूची में संख्या बढ़ाने में मशगूल सरकारी अमला आयोजन स्थल पर धरातल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर उतना ज्यादा गंभीर नजर नहीं आया। देर से शुरू हुई तैयारियां ऐनवक्त पर तेज की गईं।

      हर सचिव पर तीन-तीन वाहन लगाने का दबाव

      सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। समय पर काम नहीं होने से नाराज जनता के आयोजन में नहीं पहुंचने की आशंकाओं के चलते जिला पंचायत से जुड़ अमला शनिवार को रतलाम जनपद पंचायत में बैठ कर एक-एक पंचायत सचिव को कॉल कर ज्यादा से ज्यादा भीड़ लाने के लिए कहा गया। सचिवों को कम से कम तीन-तीन वाहन लगाने के लिए निर्देशित किया गया। दूसरी ओर से असमर्थता जताने पर कॉल करने वाले ने बड़े साहब का डर भी दिखाया।

      भोजन की ऐसे होगी व्यवस्था

      जानकारी के अनुसार जुटने वाली भीड़ के लिए भोजन के पैकेट की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके लिए पंचायत सचिवों द्वारा मध्याह्न भोजन बनाने वालों को कहा गया है। हालांकि, उन्हें इसके लिए किसी प्रकार का बजट उन्हें नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है जब मध्याह्न भोजन बनाने वाले कुछ लोगों ने जब सचिवों से बजट को लेकर चर्चा की तो उन्होंने दो-टूक कह दिया कि अगर भोजन की व्यवस्था नहीं हुई तो सीईओ साहब देख लेंगे। सवाल यह उठता है कि पिछले राजनीति चमकाने और अफसरों की नौकरी बचाने के लिए भोजन बनाने वाले मध्याह्न भोजन बनाने वाले इसके लिए धन कहां से जुटाएंगे। अशंका है कि यदि प्रशासन की तरफ से भीड़ के भोजन के लिए आर्थिक मदद नहीं दी गई तो इसका असर छोटे-छोटे बच्चों के निवाले पर पड़ेगा। उनकी थाली से मध्याह्न भोजन छिनना तय है।

      ]]>
      Sat, 16 Aug 2025 21:56:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
      आजादी का जश्न ! हर्षोल्लास से मनी आजादी की वर्षगांठ, ध्वजारोहण और परेड का हुआ आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीएम राइज विनोबा स्कूल रहा अव्वल https://acntimes.com/Independence-Day-was-celebrated-with-great-fervour-in-Ratlam https://acntimes.com/Independence-Day-was-celebrated-with-great-fervour-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे जिले में तिरंगा ध्वज फहराया गया। मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन के मैदान पर हुआ। यहां मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। वहीं नगर निगम में अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने, कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर राजेश बाथमने ध्वजारोहण किया।

      मुख्य समारोह में अतिथि मंत्री डॉ. शाह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व पर परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत रक्षित केंद्र ने किया गया। सेकंड कमांडर मोनिका सिंह चौहान रक्षित केंद्र रतलाम रहीं। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया। अतिथि ने बधाई संदेश का वाचन किया। राष्ट्रगान हुआ, पुलिस बल, विशेष सुरक्षा बल, एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी स्काउट, शौर्या दल ने परेड की। मार्च पास्ट भी हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार भी उनके साथ थे।

      हर्ष फायर हुआ, गुब्बारे छोड़े- मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर हर्ष फायर हुआ, हर्ष और समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का शाल-श्रीफल एवं पुष्प-हार से सम्मान किया। स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

      ये हुए पुरस्कृत

      सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांदीपनी (सीएम राइज) विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरे और तीसरे नंबर पर शहर के निजी स्कूल रहे। परेड के लिए प्रथम पुरस्कार एसएएफ 24 वाहिनी को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार एनसीसी सीनियर प्लाटून एवं तृतीय पुरस्कार शौर्या दल को प्रदान किया गया। देहदान करने वाले व्यक्तियों के परिजन एवं जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। संचालन आशीष दशोत्तर ने।

      ये उपस्थित रहे

      कार्यक्रम में डीआईजी मनोज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

      कलेक्टर राजेश बाथम, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने फहराया ध्वज

      नगर निगम में अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने ध्वज फहराया। तत्पश्चात हुई सभा में निगम अध्यक्ष शर्मा सहित अन्य ने संबोधित किया और आजादी के संघर्ष को लेकर विचार व्यक्त किए। यहां पार्षद प्रीति कसेरा, धर्मेंद्र रांका के अलावा शेरू पठान, संजय कसेरा सहित पार्षद और निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कर सलामी कलेक्टर राजेश बाथम ने दी। यहां अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

      कांग्रेस ने से मनाया स्वतंत्रता दिवस

      शहर कांग्रेस कार्यालय में हर्षौल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने किया। अतिथि पूर्व महापौर पारस सकलेचा रहे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, प्रवक्ता जोएब आरिफ, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अमरसिंह शेखावत, रश्मि सिंह, पीयूष बाफना, सेवादल अध्यक्ष राजनाथ यादव, के.एल. गोसर, केसर बाई, किशन दादा, राधा प्रजापति, हरविंदर सिंह नांद्रा, कमल पांचाल, डॉ. मुस्तफा महूवाला, सोनू व्यास, प्रदीप राठौर, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी, यूसुफ खान, जितेंद्र पंडित एवं महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और पार्षद आदि मौजूद रहे।

      जैन साध्वी की निश्रा मेें मना आजादी का जश्न

      (फोटो- राकेश पोरवाल)

      श्री सोधर्मवृहत तपोगछीय त्रिस्तुतिक श्री संघ और परिषद परिवार द्वारा पूज्य साध्वी श्री शाश्वत प्रियाश्री जी मासा की पावन निश्रा में 79वां स्वंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। गया इस अवसर पर सकल श्री संघ और परिषद परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे।

      ]]>
      Fri, 15 Aug 2025 20:42:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ‘मेरा तिरंगा मेरी शान’ हस्ताक्षर अभियान का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया शुभारंभ, ‘माटी गणेशदृसिद्ध गणेश’ अभियान का महत्व बताया https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-launched-the-mera-tiranga-meri-shan-signature-campaign https://acntimes.com/Cabinet-Minister-Chetan-Kashyap-launched-the-mera-tiranga-meri-shan-signature-campaign एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से मेरा तिरंगा - मेरी शान अभियान हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया है। इस अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने हस्ताक्षर कर किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ‘माटी गणेशदृसिद्ध गणेश’ अभियान का स्मृति चिह्न भेंट कर इसकी जानकारी दी गई।

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा “हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान” अंतर्गत “हस्ताक्षर अभियान” का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रतलाम में भी परिषद से संबद्ध संस्थाओं, समाज सेवियों एवं नेतृत्व विकास पाठक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा “हस्ताक्षर अभियान” की शुरुआत की गई है। इसमें नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की।

      मिट्टी व गोबर से बनी प्रतिमाओं के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया

      जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ‘माटी गणेशदृसिद्ध गणेश’ अभियान के तहत मिट्टी से प्रतिमाएं निर्मित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मिट्टी की प्रतिमाएं मिट्टी में ही समाहित हो जाती हैं। इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, पवित्र माटी और गौमाता के गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। इससे जल स्रोतों की स्वच्छता बनी रहेगी।

      ये उपस्थित रहे

      आयोजन में समाजसेवी गोविंद काकानी, जिला पंचायत से राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के प्रभारी जयप्रकाश चौहान, परियोजना अधिकारी महेन्द्र सिंह, म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखण्ड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला पतंजलि योग प्रभारी विशाल वर्मा, बालकृष्ण तिवारी, सतीश टांक, अमान माहेश्वरी, अजय शर्मा, धर्मपाल शर्मा, राजेश सोलंकी, चरण सिंह जाधव, प्रदीप कुमार, जयराज सिंह देवड़ा, विजयेश राठौड़, परमानंद सिसौदिया एवं लेखापाल महावीर दास बैरागी उपस्थित रहे।

      ]]>
      Fri, 15 Aug 2025 00:12:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
      भाजपा ने मौन जुलूस निकाल कर मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, कैबिनेट मंत्री काश्यप, पूर्व गृह मंत्री कोठारी और जिलाध्यक्ष उपाध्याय हुए शामिल https://acntimes.com/BJP-celebrated-Partition-Horror-Remembrance-Day-by-taking-out-a-silent-procession https://acntimes.com/BJP-celebrated-Partition-Horror-Remembrance-Day-by-taking-out-a-silent-procession एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। इस मौके पर विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित करती तख्तियां लेकर भाजपा का मौन जुलूस निकला। इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एवं जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने किया।

      मौन जुलूस सैलाना बस स्टैंड से प्रारंभ हुआ और शहीद चौक पर समाप्त हुआ। भाजपा नेताओं ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान जिला टोली प्रभारी निर्मल कटारिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनभागीदारी अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, सोना शर्मा सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

      ]]>
      Thu, 14 Aug 2025 23:56:00 +0530 Niraj Kumar Shukla
      तिरंगा यात्रा : कोर्ट में जिरह करने वाले वकीलों ने किया भारत माता की जय और वन्देमातरम् का उद्घोष, संविधान और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प दोहराया https://acntimes.com/Lawyers-took-out-a-Tiranga-Yatra-in-Ratlam-shouted-slogans-of-Bharat-Mata-Ki-Jai-and-Vande-Mataram https://acntimes.com/Lawyers-took-out-a-Tiranga-Yatra-in-Ratlam-shouted-slogans-of-Bharat-Mata-Ki-Jai-and-Vande-Mataram एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला अभिभाषक संघ रतलाम के तत्वावधान में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। सभी उत्साह और जोश के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले और देशभक्ति के नारे लगाए।

      तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर किया। इस अवसर पर अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा जिला न्यायालय परिसर रतलाम से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कोर्ट चौराहे पर सम्पन्न हुई। मार्ग में अधिवक्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम्’ का उद्घोष  कर जनमानस में देशप्रेम की अलख जगाई। समापन पर सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन कर अमर बलिदानियों को नमन किया और संविधान एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प दोहराया।

      ]]>
      Thu, 14 Aug 2025 22:16:13 +0530 Niraj Kumar Shukla
      कांग्रेस की चेतावनी ! मंत्री विजय शाह को किसी भी सूरत में नहीं करने देंगे ध्वजारोहण, देश की बेटी का अपमान करने वाले को नहीं हटाना भाजपा की दादागिरी https://acntimes.com/Will-not-allow-minister-Vijay-Shah-to-hoist-the-flag-under-any-circumstances-Congress https://acntimes.com/Will-not-allow-minister-Vijay-Shah-to-hoist-the-flag-under-any-circumstances-Congress एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वतंत्रता दिवस पर रतलाम जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के लिए कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह का का नाम तय हुआ है। इसका रतलाम में जबरदस्त विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने लगातार दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि देश की बेटी और महिला अधिकारी का अपमान करने वाले व्यक्ति को किसी भी सूरत में ध्वजारोहण नहीं करने देंगे। पार्टी ने अब तक शाह को मंत्री पद से नहीं हटाए जाने को भाजपा की दादागिरी बताया है।

      रतलाम शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में काली पट्टी बांध कर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने ज्ञापन का वाचन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को दिया। इसमें रतलाम जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री विजय शाह को ध्वजारोहण नहीं करने देने की मांग की। शहर और ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे तक विजय शाह के खिलाफ नारे लगाए। 'ईश्वर अल्लाह तेरे नाम भाजपा को व विजय शाह को सद्बुद्धि दे भगवान' प्रार्थना भी की।

      नहीं करने देंगे ध्वजारोहण

      शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया का कहना है कि मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की महिला अधिकारी और देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरेशी को लेकर भद्दी टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद भाजपा सरकार ने मंत्री शाह को अब तक पद से नहीं हटाया है। यह सरकार और पार्टी की दादागिरी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि कांग्रेस किसी भी सूरत में मंत्री विजय शाह के हाथों से रतलाम में ध्वजारोहण नहीं होने देंगे।

      मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए

      पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कहा कि भाजपा को विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए, उसकी जगह झंडा वंदन का इनाम देकर रतलाम की जनता का अपमान किया जा रहा है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने इस निर्णय को शर्मनाक बताया की स्वतंत्रता दिवस का झंडा वह व्यक्ति फहराये, जिस पर सेना के अपमान को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर टिप्पणी कर चुकी हो। 

      पुतला भी फूंका

      ज्ञापन देने से पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बाजना बस स्टैंड पर मंत्री शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की भी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया।

      महिलाओं ने उड़ाए थे काले गुब्बारे

      बता दें कि, बुधवार को शहीद चौक पर शहर महिला कांग्रेस ने भी मंत्री विजय शाह द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने को लेकर विरोध जताया था। महिला कांग्रेस का कहना है कि विजय शाह ने महिला सैनिकों के लिए भद्दी टिप्पणी करना सभी माताओं-बहनों का अपमान है। अनेक बेटे-बेटियों ने देश के लिए कुर्बानी दी। 15 अगस्त को तिरंगा फहराते समय ऐसे देशभक्तों को याद करते हैं। महिला कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर तथा काले गुब्बारे आसमान की ओर छोड़े थे और विजय शाह के पोस्टर भी जलाया था।

      ये शामिल हैं विरोध करने वालों में

      मंत्री शाह का विरोध करने वालों में थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, पूर्व महापौर पारस दादा, नजमा बेलूत, रेखा सोलंकी, महेंद्र कटारिया, शैलेन्द्र सिंह अठाना, मंसूर अली पटौदी, रश्मि महोलिया, जायदा खान, आंचल सोलंकी, कमलेश चौहान, मुमताज खान, आयशा कुरैशी, खेरून्निशा ‘मोटी चाची’, सारिका, कुंती जाटव, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी, अमर सिंह शेखावत सहित अन्य शामिल रहे।

      ]]>
      Thu, 14 Aug 2025 17:06:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
      आप भी रहे अलर्ट ! बिजली ट्रांसफार्मर से ऑइल चुरा रहे थे चार बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले https://acntimes.com/Ratlam.-Villagers-caught-those-stealing-oil-from-electric-transformer https://acntimes.com/Ratlam.-Villagers-caught-those-stealing-oil-from-electric-transformer एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नामली थाना क्षेत्र के धमोत्तर गांव में बिजली ट्रांसफार्मर से ऑइल चुराने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों ने आरोपियों को चोरी करते देखा तो उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध की चोरी की धारा में केस दर्ज किया है।

      धम्मोतर गांव में ग्रामीणों को रात में बिजली ट्रांसफार्मर के पास कुछ लोगों को देखा। पास जाकर देखा तो आरोपी ट्रांसफमार्र का ऑइल चुरा रहे थे। ग्रामीणों घेराबंदी कर चोरों को दबोच लिया। वे सभी को लेकर नामली थाने पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने फरियादी दिनेश पिता नंदराम धाकड़ निवासी धम्मोतर की शिकायत पर चारों बदमाशों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस को तीन दिन के रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए।

      केन और ऑइल हुआ जब्त

      पुलिस ने आरोपियों के पूछताछ की। इसके आधार पर पुलिस ने तलाशी ली और ट्रांसफार्मर से चुराया गया ऑइल, ऑइल भरने के लिए प्लास्टिक की केन, नली तथा ऑइल चोरी में काम आने वाले उपकरण बरामद किए।

      गिरफ्तार आरोपी

      1. राजकुमार पिता नागूलाल कीर (45), निवासी रींगनिया, थाना खाचरौद, जिला उज्जैन।
      2. देवेन्द्रसिंह पिता विक्रमसिंह (29), निवासी रींगनिया, थाना खाचरौद, जिला उज्जैन।
      3. भरत पिता देवचन्द पाटीदार (2), निवासी धौंसवास, थाना नामली, जिला रतलाम।
      4. राजू पिता मोहनलाल कीर (52), निवासी धौंसवास, थाना नामली, जिला रतलाम।

      ]]>
      Thu, 14 Aug 2025 01:12:18 +0530 Niraj Kumar Shukla
      देश भक्ति – जन सेवा ! तन पर वर्दी, मन में राष्ट्र भक्ति और हाथों में तिरंगा लेकर निकली पुलिस, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश, देखें वीडियो... https://acntimes.com/Police-took-out-tricolor-vehicle-rally-in-Ratlam https://acntimes.com/Police-took-out-tricolor-vehicle-rally-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगह-जगह तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को रतलाम जिले में सभी जगह पुलिस विभाग ने तिरंगा वाहन रैली निकाली। इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भारत माता की जय और जय हिंद के नारे भी लगा रहे थे।

      जिला मुख्यालय रतलाम में एसपी अमित कुमार के निर्देशन में निकली तिरंगा वाहन रैली में रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी, डीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, डीएसपी अनीशा जैन, रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन रतलाम मोहन भर्रावत, डीडी नगर थाना प्रभारी  मनीष डावर, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम थाना प्रभारी  गायत्री सोनी, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी, माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव एवं यातायात थाना प्रभारी नीलम चौंगड़ , सूबेदार मोनिका ठाकुर सहित शहर के सभी थानों, पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बल शामिल रहा।

      जावरा में भी निकली तिरंगा यात्रा

      उधर, जावरा शहर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने किया। थाना प्रभारी जावरा शहर जितेंद्र सिंह जादौन, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा विक्रम सिंह चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। दोनों ही शहरों में आयोजित इन तिरंगा यात्राओं के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया। रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आगामी 15 अगस्त को अपने घर, प्रतिष्ठान एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति में सहभागिता करें।

      ]]>
      Tue, 12 Aug 2025 21:17:41 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ...ताकि पर्वों पर न आए कोई विघ्न ! रतलाम पुलिस ने सड़कों पर किया फ्लैग मार्च, होटल और लॉज में जांच भी की https://acntimes.com/Ratlam-police-did-a-flag-march-conducted-investigation-in-hotels-and-lodges https://acntimes.com/Ratlam-police-did-a-flag-march-conducted-investigation-in-hotels-and-lodges एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कोई परिंदा भी पर न मार सके इसके लिए पुलिस लगातार चौकसी बरत रही है। मंगलवार को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। होटलों-ढाबों की चैकिंग भी गई।

      आगामी स्वतंत्रता दिवस और त्योहारों के मद्देनज़र शहर में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में रतलाम शहर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। फ्लैग मार्च के साथ ही पूरे शहर में सघन चैकिंग अभियान भी चलाया गया।

      समय रहने घटना रोकना उद्देश्य

      अभियान के दौरान होटल, ढाबे, लॉज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशालाओं पर विशेष चैकिंग की गई। स दौरान आने-जाने वाले यात्रियों की सावधानीपूर्वक जांच की गई। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त और निगरानी भी बढ़ा दी है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अवांछित घटना को समय रहते रोकना है।

      ये शामिल रहे अभियान

      इस अभियान में डीएसपी (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी, डीडी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष डावर, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी एवं माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित रहे।

      ]]>
      Mon, 11 Aug 2025 21:23:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ये कैसी दादागिरी ? ‘हम यहां के दादा हैं, रुपए तो देने ही पड़ेंगे…’ रुपए नहीं मिले तो पीट दिया, 3 के विरुद्ध FIR https://acntimes.com/They-blocked-the-way-of-a-young-man-and-demanded-money-and-beat-him-up https://acntimes.com/They-blocked-the-way-of-a-young-man-and-demanded-money-and-beat-him-up एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रास्ता रोककर रुपए मांगने और रुपए नहीं मिलने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बाजना पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

      जानकारी के अनुसार फरियादी राजू पिता नाथू हारी (23) निवासी ग्राम सेमलिया थाना बाजना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजू ने पुलिस को बताया कि वह 9 अगस्त की रात खीरपुर गांव में माही नदी के पुल से गुजर रहा था। तभी आरोपी विजय पिता दलिया निनामा निवासी ग्राम खीरपुर, विनोद पिता कांतू पारगी निवासी खीरपुर व फतिया पिता सडिया डमोर निवासी जाम्बूखादन थाना बाजना ने उसका रास्ता रोक लिया।

      इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

      फरियादी राजू के अनुसा आरोपियों ने उससे 500 रुपए मांगे। जिसे देने से उसने इनकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने कहा कि, हम यहां के दादा हैं, 500 रुपए तो देने ही पड़ेंगे। उन्होंने फरियादी के साथ मारपीट की और गंदी-गंदी गालियां दी तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 126(2), 115(2), 119(1), 351(3), 3(5), और भादंवि की धारा 341, 327, 323, 506, 34 में प्रकरण दर्ज किया है।

      ]]>
      Mon, 11 Aug 2025 13:43:37 +0530 Niraj Kumar Shukla
      विवाद ! जीयो टैगिंग के लिए जा रहे रोजगार सहायक सचिव से मांगे शराब के रुपए, लात&घूंसों से मारपीट की, 16 घंटे में भी दर्ज नहीं हुई FIR https://acntimes.com/Employment-assistant-secretary-was-beaten-up-in-Ratlam-and-stones-were-also-thrown-at-him https://acntimes.com/Employment-assistant-secretary-was-beaten-up-in-Ratlam-and-stones-were-also-thrown-at-him एसीएन टाइम्स @ रतलाम । समीपस्थ रघुनाथगढ़ में ग्राम रोजगार सहायक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शराब पीने के रुपए नहीं मिलने पर दो भाइयों ने रोजगार सहायक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, पत्थर भी फेंके। बीच बचाव करने वाले व्यक्ति के साथ भी विवाद किया। मामले में नामली थाने पर लिखित आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

      मामला नामली थाना क्षेत्र के रघुनाथगढ़ गांव का है। यहां रविवार शाम करीब 5.30 बजे ग्राम रोजगार सहायक पवन कुमार पिता कारूलाल परमार हितग्राही सत्यनारायण पांचाल के साथ उसके मकान की जीयो टैगिंग करने जा रहे थे। वे कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर रुके थे। तभी वहां दो व्यक्ति आए और शराब पीने के पैसे की मांग करने लगे। शराब पीने के पैसे नहीं मिले तो उन्हों ने रोजगार सहायक परमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख वहां मौजूद हितग्राही सत्यनारायण ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया।

      नशे में धुत् थे आरोपी

      रोजगार सहायक परमार ने एसीएन टाइम्स को बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों के नाम गोपाल मीणा और रायसिंह मीणा है। दोनों भाई हैं और मजदूरी करते हैं। घटना के वक्त दोनों ही शराब के नशे में धुत् थे। इस घटना की जानकारी रविवार रात करीब 8 बजे नामली थाने पर पुलिस को लिखित में दे दी थी। परमार के अनुसार आरोपी भाइयों को पीएम आवास का लाभ मिला है जिसके लिए 25-25 हजार रुपए की किस्त भी जारी हो चुकी है। इसके बावजूद उनके द्वारा आवास का काम नहीं किया जा रहा है।

      दुकानदार से भी किया विवाद

      प्रत्यक्षदर्शी सत्यनारायण पांचाल ने बताया कि आरोपी भाइयों ने रोजगार सहायक परमार से विवाद करने से पहले दुकानदार से भी विवाद किया था। कुछ ही देर बाद हम भी उसी दुकान पर सामान लेने पहुंचे थे। तभी उनमें से एक ने परमार की शर्ट की कॉलर पकड़ी और दूसरे ने लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। उन्होंने पत्थर से भी हमला किया, गमनीमत रही कि पत्थर किसी को लगा नहीं।

      16 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर

      नामली पुलिस ने शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट की लिखित शिकायत देने के 16 घंटे बाद भी आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं की है। इससे अब वरिष्ठ अधिकारियों को दखल देना पड़ रहा है। इधर, जिला पंचायत के एसीईओ निर्देशक शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले में पीड़ित कर्मचारी की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है।

      ]]>
      Mon, 11 Aug 2025 12:33:48 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ‘मौत के मांझे’ से कटी 18 साल के युवक के गले की नस, पत्रकार की तत्परता और डॉक्टरों के प्रयास से बची जान https://acntimes.com/An-18-year-old-youths-neck-vein-was-cut-with-a-Chinese-manjha-doctors-saved-his-life https://acntimes.com/An-18-year-old-youths-neck-vein-was-cut-with-a-Chinese-manjha-doctors-saved-his-life एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के एक पत्रकार की तत्परता और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की इन दिनों काफी चर्चा और सराहना हो रही है। वजह 18 वर्षीय एक युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लाने की है। ‘मौत के मांझे’ के रूप में कुख्यात चाइनीज मांझे की चपेट में आए युवक के लिए डॉक्टर देवदूत बनकर सामने आए।

      अन्य प्रतिबंधों की ही तरह जानलेवा चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर लगा प्रतिबंध भी रतलाम जिले में ‘कागजी प्रतिबंध’ ही साबित हुआ। पतंगों के बजाय जिंदगी की डोर काटने वाले इस मांझे ने अकेले रतलाम शहर में ही आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपनी चपेट में लिया। शहर के बापूनगर सेजावता के 18 वर्षीय समीर को तो मौत के मुंह तक ही पहुंचा दिया था। गनीमत रही कि समय रहते वह जिला अस्पताल पहुंच गया और डॉक्टरों की टीम ने उसे नया जीवनदान दे दिया।

      जिला अस्पताल में ही इलाज के दिए निर्देश

      युवक को जीवनदान मिलने में पहली भूमिका पत्रकार समीर खान की रही। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर को मोबाइल पर सूचना दी कि 18 वर्षीय युवक समीर पहलवान बाबा की दरगाह के पास पतंग की डोर गले से लिपटने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। युवक को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही डॉ. सागर ने आरएमओ डॉ. अभिषेक अरोरा को तत्काल अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी ताकीद की कि युवक का यथासंभव जिला अस्पताल में ही इलाज किया जाए। इसके लिए जो भी आवश्यक हो मुझे अवगत कराएं। इलाज बगैर किसी दबाव के करें।

      श्वास नली और वोकल कार्ड भी कटी

      आरएमओ डॉ. अरोरा ने तत्काल वरिष्ठ सर्जन डॉ. गोपाल यादव एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अजय पाटीदार को अस्पताल पहुंचने के लिए कहा। वे स्वयं भी अस्पताल पहुँच गए। मरीज की हालत नाजुक होने से उसे सीधे ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर प्रारंभिक उपचार शुरू किया। चूंकि चाइनीज मांझे से युवक की मांसपेशियां, ट्रेकिया (श्वास नली) और दोनों वोकल कार्ड भी पूरी तरह कट गई थी अतः तत्काल सर्जनी करना जरूरी था। इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. सागर को दी। चिकित्सकों ने सारी व्यवस्थाएं जुटाई और सर्जरी शुरू कर दी।

      45 मिनट चली जटिल सर्जरी

      श्वास नली और दोनों वोकल कार्ड को रिपेयर करना काफी जटिल कार्य था लेकिन जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इसे कर दिखाया। पृथक से कृत्रिम श्वास नली ट्यूब के रूप में बनाकर ट्रेकिया कार्ड में डाली गई ताकि युवक श्वास ले सके। करीब 45 मिनट तक चली इस जटिल सर्जरी ने युवक को नया जीवनदान दिया। देवदूत बने डॉक्टरों की मदद नर्सिंग ऑफिसर और पैरामेडिकल स्टाफ ने की।

      थोड़ी भी देर होती तो बचाना असंभव था

      वरिष्ठ सर्जन डॉ. गोपाल यादव ने बताया कि यदि युवक को अस्पताल लाने और उसका उपचार शुरू होने में थोड़ी भी देर हो जाती तो उसे बचाना असंभव था। परंतु अब युवक खतरे से बाहर है। इधर, युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लाने के लिए उसके परिजन ने जिला प्रशासन, सिविल सर्जन, सभी डॉक्टरों और स्टाफ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

      ]]>
      Mon, 11 Aug 2025 10:44:59 +0530 Niraj Kumar Shukla
      सेवा को साधुवाद ! वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तरुणेंद्र मिश्र का DM कॉर्डियोलॉजी के लिए हुआ चयन, आरोग्यम हॉस्पिटल परिवार ने दी शुभकामनाएं https://acntimes.com/Senior-doctor-Dr-Tarunendra-Mishra-selected-for-DM-Cardiology https://acntimes.com/Senior-doctor-Dr-Tarunendra-Mishra-selected-for-DM-Cardiology एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एमडी डॉ. तरुणेंद्र मिश्र का चयन डीएम कॉर्डियोलॉजी के लिए हुआ है। वे महाराष्ट्र में विशेष अध्ययन करेंगे। इसके आरोग्यम हॉस्पिटल परिवार द्वारा समारोह आयोजित कर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डॉ. मिश्र ने केक भी काटा।

      शुभकामना समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरोग्यम हॉस्पिटल के राजेश मूणत, गौरव मूणत, मोहित मूणत सहित चिकित्सक, पत्रकार सहित अन्य गणमान्य नागरिक और हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा। आरोग्यम हॉस्पिटल की ओर से डॉ. मिश्र को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए साधुवाद‌ दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि अपनी विशेषज्ञता, समर्पण और विनम्रता से रतलाम के चिकित्सा जगत में डॉ. मिश्र ने अल्प समय में ही बड़ा मुकाम प्राप्त किया है।

      खलेगी अनुपस्थिति

      आरोग्यम हॉस्पिटल के गौरव मूणत ने कहा कि डॉ. मिश्र अब डीएम कॉर्डियोलॉजी की पढ़ाई के लिए 3 वर्षों के सफर पर जा रहे हैं। यह खबर आरोग्यम हॉस्पिटल के लिए गर्व के साथ मन को थोड़ा दुख पहुंचाने वाली भी है। ऐसा इसलिए उनके मरीज और हम सभी को उनकी अनुपस्थिति बहुत खलेगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि डीएम कॉर्डियोलॉजी में उनकी विशेषज्ञता भविष्य में रतलाम के असंख्य मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। कॉर्डियोलॉजी के क्षेत्र में रतलाम नई ऊँचाइयों को छूएगा।

      ये भी उपस्थित रहे

      उपस्थितजन और अस्पताल स्टाफ ने डॉ. मिश्र को नए अध्याय के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पत्रकार आरिफ कुरैशी एवं सौरभ कोठारी भी उपस्थित रहे।

      ]]>
      Sun, 10 Aug 2025 22:33:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
      मौत की डोर ! कोई प्रतिबंधित चायना डोर एवं नायलॉन डोर बेच या उपयोग कर रहा है तो पुलिस को दें जानकारी, रतलाम पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर https://acntimes.com/Helpline-number-issued-to-provide-information-about-those-selling-and-using-banned-China-Manjha https://acntimes.com/Helpline-number-issued-to-provide-information-about-those-selling-and-using-banned-China-Manjha एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चायनीज मांझे ने इस रक्षाबंधन पर भी लोगों को नुकसान पहुंचाया। एक महिला सहित चार लोग घायल हुए। इसलिए आप भी अलर्ट रहें और अगर कहीं कोई प्रतिबंधित चायना डोर एवं नायलॉन डोर बेच रहा है अथवा उपयोग कर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ऐसा कर के आप अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं।

      जिला दंडाधिकारी राजेश बाथम ने जिले में चायना डोर (मांझा) तथा नायलॉन डोर (मांझा) बेचना और उपयोग करना प्रतिबंधित किया है। इसके बावजूद लोग बेच भी रहे हैं और इसका उपयोग भी कर रहे है। पतंगबाजी के दौरान चायना डोर (मांझे) से शनिवार को चार लोग घाल हो गए। घायलों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। इनमें बांगरोद निवासी 22 वर्षीय राहगीर जितेंद्र पिता रमेश प्रजापत, सेजावता निवासी 18 वर्षीय समीर, सुभाषनगर निवासी 25 वर्षीय आनंद गोसर व उनकी 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान चायनीज मांझे की चपेट में आए। सभी को जिला अस्पताल में जाया गया जहां सर्जरी कर उपचार किया।

      इन नंबरों पर दें जानकारी

      शनिवार को हुई घटनाओं के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जिस पर आप चायना व नायलोन डोर (मांझा) बेचने और उपयोग करने वाले की जानकारी दे सकते हैं।पुलिस द्वारा जारी बयान में आमजन से अपील की गई है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित चायना डोर (मांझा) तथा नायलॉन डोर (मांझा) का उपयोग पतंग उड़ाने के लिए नहीं करें। यदि कोई अन्य ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कारवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7049162265 या 7049127466 पर जानकारी दी जा सकती है।

      ]]>
      Sat, 09 Aug 2025 22:12:21 +0530 Niraj Kumar Shukla
      वकीलों में घमासान ! रतलाम जिला अभिभाषक संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 23 अगस्त को होगा मतदान, 700 अभिभाषक चुनेंगे 17 सदस्यीय कार्यकारिणी https://acntimes.com/Ratlam-District-Bar-Associations-biennial-elections-will-be-held-on-August-23 https://acntimes.com/Ratlam-District-Bar-Associations-biennial-elections-will-be-held-on-August-23 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिला अभिभाषक संघ के सदस्यों (वकीलों) में चुनावी घमासान शुरू हो गया है। इसके लिए चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। द्विवार्षिक चुनाव के लिए 700 अभिभाषक 23 अगस्त को मतदान करेंगे। इस चुनाव में 17 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव होगा।

      मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने बताया रतलाम जिला अभिभाषक संघ के चुनाव की प्रक्रिया 12 अगस्त को शुरू हो जाएगी। इसके पश्चात मतदान 23 अगस्त को सुबह 9.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा। इस दौरान 700 से ज्यादा अभिभाषक 17 सदस्यीय कार्यकारिणी को चुनने के लिए मत डालेंगे। मतों की गणना 24 अगस्त को की जाएगी। अवस्थी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल व पेयजल सहित अन्य कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं होंगी। सभी अधिवक्ता मतदाताओं को अपने साथ अधिवक्ता पहचान-पत्र रखने की सलाह दी है।

      इन पदों के लिए होगा निर्वाचन

      मुख्य चुनाव अधिकारी अवस्थी के अनुसार दो साल के लिए 17 सदस्यों का चुनाव होता है। इनमें 6 पदाधिकारी (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालय सचिव) जबकि 11 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।

      जानिए, कब क्या होगा

      12 अगस्त : शाम 5.00 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 

      13 एवं 14 अगस्त : दोपहर 12.00 से 4.00 बजे तक नाम निर्देशन-पत्र का वितरण होगा।

      18 एवं 19 अगस्त : सुबह 11.00 से शाम 4.00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे।

      21 अगस्त : सुबह 11.00 से अपराह्न 3:30 बजे तक नाम वापसी के लिए समय निर्धारित रहेगा।

      21 अगस्त : अपराह्न 3:30 बजे के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 

      23 अगस्त : सुबह 9.00 से शाम 5.00 बजे तक मतदान होगा।

      24 अगस्त : सुबह मतों की गणना की जाएगी।

      नोट : निर्वाचन की सारी प्रक्रिया अभिभाषक संघ कार्यालय में अध्यक्ष के कक्ष में चलेगी।

      ]]>
      Sat, 09 Aug 2025 01:28:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
      अभियान राष्ट्र और स्वच्छता के नाम : हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता अभियान 8 से 15 अगस्त तक, तीन चरण में होगा आयोजन https://acntimes.com/ratlam-Every-Home-Tricolor-and-Every-Home-Cleanliness-Campaign-from-8-to-15-August https://acntimes.com/ratlam-Every-Home-Tricolor-and-Every-Home-Cleanliness-Campaign-from-8-to-15-August एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर-घर तिरंगा, हर घर  स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ विषय पर आधारित अभियान रतलाम जिले में भी चलेगा। अभियान 8 से 15 अगस्त तक चलेगा।

      इस अभियान को लेकर अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इसमें संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। एडीएम श्रीवास्तव ने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में बताया गया कि अभियान का शुभारंभ 8 अगस्त को गुलाब चक्कर पर होगा। यह तीन चरण में चलेगा।

      ये गतिविधियां होंगी

      प्रथम चरण : तिरंगा प्रेरित रचनात्मक गतिविधियां 8 अगस्त तक होंगी। इनमें तिरंगा कला, रंगोली प्रदर्शनी, राखी निर्माण, तिरंगा सजावट, स्वच्छता शपथ, सैनिकों को पत्र लेखन, जागरूकता रैली, पोस्टर-बैनर वितरण आदि गतिविधियां होंगी।

      दूसरा चरण : सामुदायिक भागीदारी अभियान 9 से 12 अगस्त तक चलेगा। इसमें तिरंगा मेले, तिरंगा रैलियां, मानव शृंखला, तिरंगा यात्रा, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, स्कूल व युवाओं की सहभागिता आदि विषयों पर कार्यक्रम होंगे।

      तीसरा चरण : ध्वजारोहण समारोह 13 से 15 अगस्त में होगा। इसमें हर घर, कार्यालय, वाहन पर ध्वजारोहण किया जाएगा। तिरंगा सेल्फी अपलोड, रिकॉर्ड बनाने की पहल, ध्वजारोहण स्थल की सफाई और झंडा सम्मान कार्यक्रम होंगे।

      ]]>
      Thu, 07 Aug 2025 00:13:57 +0530 Niraj Kumar Shukla
      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : रतलाम से मथुरा&वृंदावन के लिए अगस्त व तिरुपति के लिए सितंबर में निकलेगी तीर्थ यात्रा, 11 और 16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन https://acntimes.com/Pilgrimage-will-start-from-Ratlam-for-Mathura-Vrindavan-in-August-and-for-Tirupati-in-September https://acntimes.com/Pilgrimage-will-start-from-Ratlam-for-Mathura-Vrindavan-in-August-and-for-Tirupati-in-September एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत रतलाम जिले में माह अगस्त 2025 में दो यात्राएं प्रस्तावित है। मथुरा वृंदावन यात्रा 21 से 24 अगस्त 2025 हेतु रतलाम जिले को कुल 279 तीर्थ यात्रियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2025 है। तिरुपति यात्रा 28 अगस्त 2025 से 2 सिंतबर 2025 हेतु रतलाम जिले को कुल 200 यात्रियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त है।

      यह जानकारी अपर कलेक्टर (विकास) एवं जिला नोडल अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि संबंधित नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत अपने क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में ऑफ़लाइन प्राप्त कर सकते हैं। इस संदर्भ में जारी निर्देशानुसार आखिरी तारीख तक अनिवार्य रूप से पात्र हितकारी की जानकारी अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड से https://dpms.mp.nic.in/ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन सबमिट करें। जानकारी आवेदक के आधार कार्ड में हिंदी में दर्ज नाम के अनुसार ही प्रविष्टि करें। इसके बाद पात्र हितग्राहियों की सूची आखिरी तारीख के बाद जिला सूचना केंद्र एनआईसी तथा जिला पंचायत कार्यालय रतलाम को भी भेजे।

      समस्या होने पर इनसे कर सकते हैं संपर्क

      नोडल अधिकारी के अनुसार ऑनलाइन दर्ज सूची के आधार पर जिला सूचना केंद्र में लॉटरी सिस्टम से चयन किया जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला सूचना अधिकारी श्रेय भावसार तथा तीर्थ दर्शन प्रभारी अधिकारी महेश कुमार चौबे, परियोजना अधिकारी एवं शाखा प्रभारी नरेंद्र पंढारकर (लेखपाल) से संपर्क किया जा सकता है। यदि यात्रियों की सूची निर्धारित समय सीमा में प्राप्त नहीं होती है तो संबंधित स्थानीय निकाय जनपद जिम्मेदार होगी।

      ]]>
      Wed, 06 Aug 2025 14:40:12 +0530 Niraj Kumar Shukla
      चर्चा है कि... रतलाम शहर के कुछ पार्षद जल्दी ही भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं ! मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात और विधायक भूरिया के आगमन से बढ़े कयास https://acntimes.com/There-is-a-buzz-that-some-councillors-of-Ratlam-city-are-going-to-join-BJP-soon https://acntimes.com/There-is-a-buzz-that-some-councillors-of-Ratlam-city-are-going-to-join-BJP-soon एसीएन टाइम्स @ रतलाम । बेशक अभी चुनावी दौर नहीं है लेकिन राजनीतिक गलियारों में कयासों के दौर अभी से शुरू हो गए हैं। चर्चा है कि रतलाम शहर के कांग्रेस के कुछ पार्षद आगामी दिनों में भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। इसकी वजह कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर गहराती जा रही गुटबाजी बताई जा रही है। विधायक एवं पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया का मंगलवार को रतलाम आगमन इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

      सत्ता का सुख सभी भोगना चाहते हैं, जो लंबे समय तक सत्ता में रहे हों और अब नजदीक जाने का अवसर भी नहीं मिल रहा हो तो उनमें यह चाहत बढ़ना लाजमी है। केंद्र से लेकर नगर सरकार तक कहीं भी सत्ता सुख नसीब नहीं होने से कतिपय कांग्रेसियों में यह इच्छा कुछ ज्यादा ही बलवती हो रही है। नतीजतन उनका झुकाव अब केंद्र से लेकर नगर सरकार तक सत्ता पर काबिज भाजपा के प्रति उनका रुझान भी बढ़ता जा रहा है। पूर्व में शहर और जिले के कई कांग्रेसी तिरंगे झंडे से दूरी बढ़ा कर दो रंगे झंडे से नजदीकता बढ़ा ली है। चर्चा है कि जल्दी ही कुछ और कांग्रेसी भी ऐसा कर सकते हैं।

      शाम होते घनघना उठे फोन

      मंगलवार को कांग्रेस के ही एक धड़े में इस बात को लेकर काफी चर्चा रही कि पार्टी के कुछ पार्षद भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं। संभावित नामों की तलाश में देर शाम से ही मोबाइल फोन घनघनाने लगे। इस तलाश में कांग्रेसी से जुटे ही रहे, मीडिया से जुड़े लोगों ने भी देर रात तक दिमागी घोड़े दौड़ाए और अपने-अपने तईं प्रयास करते हुए कयास भी लगाए। हालांकि, यह खबर अभी तक कच्ची ही है क्योंकि भाजपा में जा सकने वाले पार्षदों के नामों का खुलासा या पुष्टि फिरहाल नहीं हो पाई है।

       भूरिया का आने से तेज हुआ चर्चा का दौर

      कांग्रेस से जुड़े सूत्रों की मानें तो विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का मंगलवार को अचानक रतलाम आ धमकने की वजह कांग्रेसी पार्षदों की भाजपा में जाने की सुगबुगाहट ही है। कहा जा रहा है कि भूरिया ने सर्किट हाउस पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और पार्षदों से चर्चा की। यहां कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने उन्हें रखा सूत्र भी बाधें। सूत्रों के अनुसार इसी दौरान भूरिया ने रूठे पार्षदों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को साधने की कवायद भी की। इसमें उन्हें कितनी सफलता मिली, यह कहना मुश्किल है।

      मंत्री से मुलाकात ने कयासों को दिया बल

      दो दिन पूर्व ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्षदों ने मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की थी। उन्होंने काश्यप को एक ज्ञापन भी सौंपा था जिसमें कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में विधायक निधि से काम करवाने की मांग के साथ नगर सरकार से असहयोगात्मक रवैये की शिकायत की थी। इस मुलाकात ने कांग्रेस पार्षदों के भाजपा में जाने के कयासों को ज्यादा हवा दी।

      कहीं सगठनात्मक चुनाव तो वजह नहीं

      कांग्रेसियों में भाजपा के प्रति बढ़ते प्रेम को लेकर अलग-अलग बाते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि संगठनात्मक चुनाव के कारण कांग्रेस दो से अधिक खेमे में बंटी हुई है। इसलिए एक खेमा चुनाव में उसे ही तवज्जो दिए जाने के उद्देश्य से नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए ऐसी परिस्थितियां निर्मित की जा रही हैं जिससे लगे कि अगर उन्हें मौका नहीं मिला तो वे पाटी छोड़ सकते हैं। मंत्री से मुलाकात भी इसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग यह भी मानते हैं कि सत्ता सुख भोगने की भूख कांग्रेसियों से ऐसा करवा रही है। लोग तो यहां तक भी कह रहे हैं कि भाजपा वाशिंग मशीन में किसी भी तरह के दाग साफ हो सकते हैं। अब सवाल उठ रहा है कि जिन भी पार्षदों के दल बदलने के कयास हैं, उन सभी को भाजपा हजम कर पाएगी?

      ]]>
      Wed, 06 Aug 2025 00:10:20 +0530 Niraj Kumar Shukla
      सावधान ! वरना आप भी लुट जाएंगे... अगर आपके पास भी आ रहे हैं ऐसे मैसेज तो उन पर ध्यान न दें, साइबर सेल में करें शिकायत https://acntimes.com/Alert-Do-not-pay-attention-to-such-messages-otherwise-you-will-be-robbed https://acntimes.com/Alert-Do-not-pay-attention-to-such-messages-otherwise-you-will-be-robbed एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साइबर अपराधी किसी भी तरह से आपको लूटने की जुगत में हैं। इससे आपको सिर्फ सावधानी ही बचा सकती है। अगर आपके पास भी किसी बैंक के नाम से मैसेज आता है तो उस पर आंख मूंद कर यकीन नहीं करें। सीधे अपनी बैंक में संपर्क करें और वहां दिए गए निर्देशों का ही पालन करें। यदि गलती से आप धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं तो आप पुलिस की साइबर सेल की मदद लें।

      इन दिनों अनेक लोगों को और उनके वाट्सएप ग्रुप पर भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) के नाम से मैसेज प्राप्त हो रहे हैं। इसमें प्रोफाइल फोटो में बैंक की ही सेवा से संबंधित लोगो (YONO BANK) भी होता है। इस मैसेज में तत्काल जरूरत है लिखा होता है। यह भी लिखा होता है कि आपका पैन (PAN) कार्ड पुराना होने से आपका बैंक एकाउंट आज ब्लॉक कर दिया जाएगा। अतः अपना पैन कार्ड और सही डॉक्यूमेंट तत्काल एसबीआई के APK के माध्यम से अपलोड करें। मैसेज के साथ ही एक एप्लिकेशन (Apk) फाइल भी भेजी जाती है और उसे इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है।

      एक इंस्टॉल करते ही हैक हो जाता है मोबाइल फोन

      ऐसा मैसेज रतलाम के नेत्रदान के क्षेत्र में काम करने वाले स्वयं सेवकों के वाट्सएप ग्रुप पर भी भेजा गया। गलती से मैसेज पढ़ने के बाद नीचे दी गई APK फाइल पर क्लिक किया। ऐसा करते ही उनका ग्रुप हैक हो गया और हॉकर ने उसे एडमिन कंट्रोल करके ओनली एडमिन भी कर दिया। ऐसा कई लोगों के साथ हुआ है जिनके मोबाइल फोन हैक होने की जानकारी सामने आ रही है।

      किसी भी बैंक के नाम से आ सकता है मैसेज

      आशंका है कि आपको हैकर्स किसी भी बैंक (जिसमें आपका एकाउंट है) के नाम से आपको मैसेज भेजा जा सकता है। इसलिए SBI अथवा किसी भी बैंक के नाम से ऐसा मैसेज आता है तो उस पर कतई यकीन नहीं करें। बैंक ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजती हैं और इस तरह कोई भी एप डाउनलोड कर ऑनलाइन डॉक्यूमेंट नहीं मांगती। इसके लिए बैंकों की ओर से लगातार सावधान किया जाता है और आपको SMS के माध्यम से अलर्ट भी किया जाता है। अगर कोई मैसेज आया भी है तो पुष्टि के लिए सीधे अपने बैंक की स्थानीय शाखा में प्रत्यक्ष संपर्क करें।

      अन्य विभाग के नाम से भी आ सकते मैसेज

      जरूरी नहीं कि आपको मैसेज बैंक के नाम से ही भेजे जाएं। फ्रॉडेस्टर आपको आयकर विभाग, पुलिस विभाग, डाक विभाग, सीआईडी, सेना, मोबाइल फोन कंपनी, सोशल मीडिया एजेंसी, किसी भी प्रकार की शासकीय या अशासकीय सेवा, आधार या पेन कार्ड अपडेट, पीएम किसान योजना, पीएम आवास योजना या कोई शादी का आमंत्रण कार्ड के नाम से apk फाइल भेजते हैं। कई बार हैकर्स हमारे व्हाट्स एप को हैक कर के भी हमारे कॉन्टैक्ट्स या ग्रुप में हमारे व्हाट्स एप नंबर से apk फाइल भेज देते हैं। इसलिए ऐसे किसी भी मैसेज की पूरी तरह पुष्टि जरूर कर लें।

      ऐसे हो जाती है गड़बड़

      Apk फाइल को जाने अनजाने में ओपन करते ही यह हमारे डिवाइस में ऑटो इंस्टॉल हो जाती है। जिससे हमारे डिवाइस का एक्सेस सायबर अपराधियों के पास चला जाता है। जिससे सायबर अपराधी हमारे फोन के मैसेजेस रीड कर लेते है जिसमें सेंसिटिव फाइनेंशियल इनफॉर्मेशन जैसे OTP, PIN आदि हैकर्स के पास चले जाते है। हमारे फोन का पूरा कंट्रोल सायबर अपराधी के पास चले जाने से वे हमारे खाते से अनाधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, या फंड ट्रांसफर करने में सक्षम हो जाते है। 

      यह बरते सावधानी

      यदि अनजान apk फाइल आपके फोन में इंस्टॉल हो जाती है तो तुरंत अपने फोन का इंटरनेट कनेक्शन ऑफ कर देना चाहिए। तथा तुरंत आपके बैंक में पहुंचकर बैंक खाते को फ्रिज करवाना चाहिए। आपके फोन में एंटीवायरस या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया गया kavach –2 ऐप इंस्टॉल कर हिडेन या हार्मफुल apk फाइल की पहचान कर तुरंत ही डिलीट कर देना चाहिए। 

      साइबर सेल की लें मदद

      रतलाम एसपी अमित कुमार के अनुसार सायबर अपराधियों के मंसूबों पर रोक लगाने के लिए पुलिस और साइबर सेल लगातार काम कर रही है। पिछले दिनों ऐसे 8 हजार से ज्यादा मोबाइल फोन नंबर चिह्नित कर ब्लॉक भी करवाए गए हैं। सायबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। अतः बैंक या किसी भी एजेंसी, सेवा या अन्य मैसेज जिसमें आपसे डॉक्यूमेंट, रुपए आदि की मांग की जाती है तो उस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दें। किसी भी प्रकार की एप्लिकेशन (APK) फाइल नहीं खोलें और न ही ऑनलाइन कोई डॉक्यूमेंट ही सबमिट / अपलोड करें। किसी से ओटीपी ( OTP ) या सीक्रेट कोड भी साझा नहीं करें। ऐसी धोखाधड़ी होने या आशंका होने पर तत्काल साइबर सेल हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाएं। खुद भी सावधानी बरतें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।

      ]]>
      Tue, 05 Aug 2025 10:49:43 +0530 Niraj Kumar Shukla
      जमीनों की एक और जादूगरी ! माहेश्वरी प्रोटींस के नाम दर्ज जमीन की हेराफेरी मामले में उद्योगपति जयेश झालानी के खिलाफ FIR दर्ज, आरोपी अस्पताल में भर्ती https://acntimes.com/ratlam-FIR-registered-against-industrialist-Jayesh-Jhalani-in-the-case-of-land-fraud-registered-in-the-name-of-Maheshwari-Proteins https://acntimes.com/ratlam-FIR-registered-against-industrialist-Jayesh-Jhalani-in-the-case-of-land-fraud-registered-in-the-name-of-Maheshwari-Proteins एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला प्रशासन की शिकायत पर शहर के बड़े उद्योगपति एवं कांग्रेस नेता जयेश झालानी के खिलाफ स्टेशन रोड पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। झालानी पर राजस्व रिकॉर्ड में माहेश्वरी प्रोटींस के नाम पर दर्ज जमीन का कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बेचने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल वारंट भी तैयार कर दिया था परंतु तबीयत बिगड़ने की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

      जमीनों की जादूगरी के मामले में रतलाम के कतिपय भूमाफिया काफी कुख्यात हैं लेकिन उनके गिरेबांन तक पुलिस के हाथ कम ही पहुंच पाते हैं लेकिन इस बार एक जदूगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। तहसीलदार ऋषभ ठाकुर के एक प्रतिवेदन पर स्टेशन रोड पुलिस ने शहर के बड़े औद्योगिक और राजनीतिक घराने के सदस्य उद्योगपति जयेश पिता चेतन्य झालानी निवासी रामभवन रतलाम के विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी झालानी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 420, 467, 468 तथा 471 में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी झालानी को गिरफ्तार कर पूछताछ की और उसके बाद जेल वारांट तैयार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली थी। इसी बीच झालानी ने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की जिसके चलते उसे अस्पताल भर्ती करना पड़ा।

      यह है मामला

      जानकारी के अनुसार मामला सर्वे क्रमांक 269/1 एवं 269/2 की जमीन का फर्जी नामांतरण करने का है। यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में माहेश्वरी प्रोटीन्स के नाम पर दर्ज है। उद्योग बंद होने के बाद और देनदारियों के चलते मप्र उच्च न्यायालय द्वारा 2003 में लिक्विडेटर नियुक्त किया था। बाद में 2008 में हाईकोर्ट ने ही प्रशासन को उक्त जमीन बेचने की अनुमति भी दी थी। तब खरीददार उद्योगपति स्व. नरेश झालानी सहित अन्य के पक्ष में सिविल डीड तैयार हुई थी। अनुमति और सिविल डीड 269/1 को लेकर थी।

      लोकसेवा केंद्र के माध्यम से किया आवेदन

      माहेश्वरी प्रोटीन्स की उक्त जमीन को लेकर 2024 में आरोपी जयेश झालानी ने लोक सेवा केंद्र के माध्यम से राजस्व राजस्व न्यायालय में जमीन के नामांतरण का एक आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन के साथ सेल डीड की कॉपी, शपथ-पत्र तथा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की तरफ से जमीन की खरीदी-बिक्री करने के अधिकार संबंधी अपने नाम की पॉवर ऑफ अटार्नी भी प्रस्तुत की थी। राजस्व न्यायालय द्वारा आवेदन और उसके साथ लगे दस्तावेजों के आधार पर रिकॉर्ड का मिलान किया गया। पटवारी से जमीन की रिपोर्ट भी ली गई। इसके बाद उक्त जमीन का नामांतरण अमित सेठी नामक एक व्यक्ति के नाम पर कर दिया गया। आरोपी ने यही जमीन इसी साल मार्च में शहर के एक दवा व्यवसायी को बेच दी।

      एक पत्र आया और मच गया हड़कंप

      इसकी जानकारी हाईकोर्ट द्वारा नियुक्ति लिक्विडेटर की ओर से राजस्व विभाग को एक पत्र भेजा गया। इसमें बताया गया कि जमीन की नामांतरण गलत हुआ है। उक्त जमीन कों बेचने के लिए हाईकोर्ट द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई है। इस पत्र ने राजस्व विभाग की नींद उड़ा दी। अमला मामले की जांच में जुट गया। आरोपी जयेश झालानी द्वारा प्रस्तुत आवेदन और दस्तावेजों तथा राजस्व रिकॉर्ड चैक किया गया और फाइल रिव्यू के लिए कलेक्टर को भेज दी गई।

      जो रजिस्ट्री उपलब्ध कराई उसमें भी घपला

      अभी कलेक्टर के स्तर पर रिव्यू किया ही जा रहा था कि आरोपी झालानी की ओर से 30 जुलाई को एक जमीन की रजिस्ट्री भी पेश कर दी गई। इसकी पुष्टि के लिए राजस्व विभाग ने जिला पंजीयक से रजिस्ट्री की कॉपी तलब कर ली। दोनों का मिला हुआ तो पता चला कि जयेश झालानी ने रजिस्ट्री की कॉपी पेश की थी उसका और मूल रजिस्ट्री का पहला पन्ना तो समान ही था लेकिन उसके बाद के पन्ने कूटरचित थे। धोखाधड़ी का खुलासा होते ही राजस्व विभाग ने रिकॉर्ड को व्यवस्थित किया। इसके चलते ही तहसीलदार ठाकुर ने आरोपी जयेश झालानी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए स्टेशन रोड पुलिस थाने पर प्रतिवेदन दिया। इस पूरे मामले की पुष्टि तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने एसीएन टाइम्स से चर्चा में की। बता दें कि आरोपी जयेश पूर्व विधायक शिव कुमार झालानी का भतीजा है।

      जारी है जांच

      स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया कि आरोपी जयेश झालानी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की गई है। आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी हो गई। फिलहाल वह अस्पताल में उपचाररत है। मामले की जांच जारी है।

      ]]>
      Mon, 04 Aug 2025 21:17:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
      नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने दिया कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को ज्ञापन, विधायक निधि से काम कराने की मांग भी की https://acntimes.com/Congress-councilor-group-gave-memorandum-to-cabinet-minister-Chetan-Kashyap-regarding-problems-of-the-city https://acntimes.com/Congress-councilor-group-gave-memorandum-to-cabinet-minister-Chetan-Kashyap-regarding-problems-of-the-city एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर रतलाम शहर कांग्रेस पार्षद दल ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने समस्याओं के निराकरण की मांग की। कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में विधायक निधि से काम कराने की मांग भी की।

      पार्षद दल ने शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया एवं नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में मंत्री काश्यप से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन में बंद पड़े ट्यूबवेल, बाजार बैठक की अवैध वसूली, निगम की जर्जर होती भवन संपत्तियों, विभाजित भूखंडों पर अनुमति, शहर के एकमात्र खेल स्थान पोलोग्राउंड की दशा सुधारने, नए आवास पट्टे, विधायक निधि से कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में पांच-पांच लाख के कार्य करने आदि की मांग की। इस दौरान पार्षद और उनके परिजन मौजूद रहे।

      ]]>
      Sun, 03 Aug 2025 22:09:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ...ताकि कायम रहे शांति ! SP अमित कुमार सड़क पर उतरे, मुख्य मार्ग व बाजार का जायजा लिया, विश्व आदिवासी जुलूस के मार्ग का पैदल ही निरीक्षण किया https://acntimes.com/Ratlam-SP-Amit-Kumar-came-on-the-road-inspected-the-main-road-and-market https://acntimes.com/Ratlam-SP-Amit-Kumar-came-on-the-road-inspected-the-main-road-and-market एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आगामी त्योहारों और पर्वों के दौरान अमन-चैन रहे और किसी को की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस विभाग ने अभी से मुस्तैदी शुरू कर दी है। इस मुस्तैदी की मॉनीटरिंग एसपी अमित कुमार खुद कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस पर निकलने वाले जुलूस के मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। जनसंवाद कर सुझाव भी लिए।

      आगामी दिनों में लगातार एक के बाद एक त्योहार और प्रमुख पर्व हैं। इनमें रक्षाबंधन सहित अन्य त्योहार शामिल हैं। 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के साथ ही विश्व आदिवासी दिवस पर जनजातीय समाज द्वारा जलूस भी निकाला जाएगा। जुलूस बाजना बस स्टैंड स्थित धरती आबा बिरसामुंडा प्रतिमा स्थल से शुरू होगा और लक्कड़पीठा, चांदनीचौक, तोपखाना, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, हाथीखाना, छत्रीपुल होते हुए पोलो ग्राउंड पर समाप्त होगी।

      अधिकारियों को निर्देश दिए

      इसके मद्देनजर एसपी अमित कुमार अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने मुख्य मार्गों, प्रमुख बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा किया। विश्व आदिवासी दिवस के जुलूस के मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

      ये उपस्थित रहे

      एसपी कुमार ने भ्रमण के दौरान व्यापारियों एवं आमजन से संवाद किया और उनकी समस्याएं भी जानी। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए व्यवसायियों से सुझाव भी लिए। इस दौरान सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, डीडी नगर थाना प्रभारी मनीष डावर, माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव, सूबेदार अनोखीलाल परमार आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

      ]]>
      Sat, 02 Aug 2025 23:11:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
      उपभोक्ता आयोग का फैसला ! बीमा कंपनी ICICI लोम्बार्ड के खिलाफ ब्याज सहित क्लेम की राशि देने का आदेश, 30 दिन के भीतर अदा करना होगी राशि https://acntimes.com/Order-to-pay-claim-amount-along-with-interest-against-insurance-company-ICICI-Lombard https://acntimes.com/Order-to-pay-claim-amount-along-with-interest-against-insurance-company-ICICI-Lombard एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कं. लि. के विरुद्ध महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग बीमा कंपनी के खिलाफ पारित फैसले में बीमाधारक को उसके द्वारा किए गए क्लेम की राशि का भुगतान ब्याज सहित करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए कंपनी को 30 दिन की मोहलत दी गई है।

      अधिवक्ता ऋत्विक मिश्रा ने बताया आयोग के समक्ष जी. डी. अंकलेसरिया एंड कंपनी रतलाम की ओर से वाद दायर किया गया था। वाद मेसर्स आईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कं. लि. के विरुद्ध दायर हुआ था। इसमें याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि उसे बीमा कंपनी की लापरवाही से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। बीमाधारक द्वारा बीमित स्पोर्ट्स वाहन इन्फिनिटी कार बीएमडब्लयू की सर्विस पर कुल 1,28,648 (एक लाख अट्ठाईस हजार छह सौ अड़तालीस) रुपए व्यय किए गए। इसके लिए कंपनी में बीमा क्लेम प्रस्तुत किया गया था जो उसने निरस्त कर दिया था।

      इसके चलते ही बीमाधारक की ओर से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण जिला पीठ रतलाम के समक्ष दावा प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी तथा सदस्य जयमाला संघवी ने की। बीमाधारक कंपनी की ओर से गुस्ताद अंकलेसरिया जबकि बीमा कंपनी की ओर से आईसीआईसीआई लोम्बार्ड इंदौर के राहुल शृंगारपुरे के शपथ-पत्र प्रस्तुत किए गए।

      बीमा कंपनी ने लगाए थे अनर्गल आरोप

      क्लेम प्रस्तुत होने पर बीमा कंपनी द्वारा आयोग के समक्ष तर्क दिया गया था कि बीमाधारक प्राइवेट लिमिटेड होकर उपभोक्ता की श्रेणी में नहीं आता है। परिवादी के द्वारा वाहन का पंजीयन कंपनी के नाम से इंद्राज करवा रखा है और बीमा पॉलिसी भी कंपनी के नाम पर प्राप्त की गई है। ऐसी स्थिति में परिवादी के उपभोक्ता न होने से वह वाहन क्षति की नुकसानी हेतु उक्त परिवाद पत्र प्रस्तुत करने हेतु पात्र नहीं है एवं उक्त परिवाद प्रचलनयोग्य नहीं है।

      आयोग ने यह दिया आदेश

      बीमा कंपनी की ओर से दिए तर्क के संबंध में बीमाधारक की ओर से अभिभाषक मिश्रा ने राष्ट्रीय आयोग के द्वारा ओरियेन्टल इंश्योरेन्स के उपरोक्त मामले में होलिया मोटर्स विरुद्ध नेशनल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड के संबंध में दिए फैसले, मेसर्स कोजीफ्लेक्स मेट्रेसेस प्राइवेट लिमिटेड एवं न्यायदृष्टांत ओरियेन्टल इंश्योरेन्स लि. विरुद्ध सुरेश कुमार शर्मा से संबंधित न्यायदृष्टांत प्रस्तुत किए। इनसे सहमत होते हुए आयोग ने बीमा कंपनी की सेवाओं में कमी होना पाया उसके विरुद्ध फैसला सुनाया। आयोग ने अपने फैसले में बीमा कंपनी को आदेशित किया है कि वह बीमा पालिसी की शर्त अनुसार आदेश दिनांक से 30 दिन के भीतर दावे की राशि का भुगतान करे। आयोग ने परिवाद व्यय के 10 हजार रुपए तथा बीमा राशि पर 6 प्रतिशत साधारण ब्याज चुकाने का आदेश भी दिया है।

      ]]>
      Fri, 01 Aug 2025 22:44:24 +0530 Niraj Kumar Shukla
      नशे से दूरी है जरूरी ! नशा बुद्धि भ्रष्ट करता है, यह विवाद की वजह और रक्तदान में बाधक भी है, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने कहा https://acntimes.com/Intoxication-is-a-hindrance-in-blood-donation-Govind-Kakani-said https://acntimes.com/Intoxication-is-a-hindrance-in-blood-donation-Govind-Kakani-said एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रतलाम जिले में जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन भी शिविरों में सहभागिता कर रहा है। इसी क्रम में सैलाना उप जेल में शिविर आयोजित हुआ जिसमें फाउंडेशन के सचिव ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसमें नशे को बाधक बताया।

      शिविर का आयोजन काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं मानव सेवा समिति द्वारा किया गया। इसमें मैत्री परिवार महाराष्ट्र, पतंजलि योग संस्थान, जन अभियान परिषद जैसी संस्थाओं ने भी सहभागिता की। शिविर में समाजसेवी काकानी ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति का रक्त 72 घंटे तक नहीं लिया जा सकता है क्योंकि उसके शरीर के रक्त में नशा अंदर तक चल जाता है। इससे वह दुषित रक्त मरीज को नहीं दिया जा सकता।

      उत्तेजना बढ़ने से होते हैं विवाद

      काकानी ने कहा कि सतत रक्तदान करने वाले नियमित रक्तदाता को हमेशा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। नशा बुद्धि को भ्रष्ट करता, उत्तेजना पैदा करता जिससे जाने-अनजाने में विवादों होते हैं और उससे अपराध भी घटित हो जाते हैं। यानी नशा करने से व्यक्ति का भविष्य ही बिगड़ जाता है। शिविर में नशे से दूरी है जरूरी की शपथ भी दिलाई गई।

      ]]>
      Thu, 31 Jul 2025 22:31:22 +0530 Niraj Kumar Shukla
      सौगात ! मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए CT स्कैन और MRI मशीन स्वीकृत, MSME मंत्री चेतन्य काश्यप के आग्रह पर उप मुख्यमंत्री मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिए निर्देश https://acntimes.com/CT-scan-and-MRI-machine-will-be-installed-in-Ratlam-GMC-hospital-soon https://acntimes.com/CT-scan-and-MRI-machine-will-be-installed-in-Ratlam-GMC-hospital-soon एसीएन टाइम्स @ रतलाम / भोपाल । रतलाम के लिए अच्छी खबर है। यहां के शासकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल को जल्दी ही सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन मिलने वाली है। इसके लिए मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे जिन्हें सफलता मिल गई है।

      विधानसभा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने गुरुवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. राजेन्‍द्र शुक्‍ल से उनके कक्ष में भेंट की। उन्‍होंने शुक्ल से रतलाम के डॉ. लक्ष्मीनारायण शासकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शीघ्र ही सीटी स्‍कैन और एम.आर.आई. मशीन लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने इन मशीनों के नहीं होने से मरीजों को होने वाली समस्या से भी अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री ने इस आग्रह को तुरंत स्वीकार कर संबंधित अधिकारियों को उक्त दोनों मशीनें स्थापित करने के निर्देश दिए।

      ]]>
      Thu, 31 Jul 2025 20:14:10 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ये कैसी नेतागीरी ? BJYM के मंडल अध्यक्षों ने रात 2 बजे व्यवसायी के घर में घुसकर की मारपीट, टेंट की उधारी के रुपए मांगने पर हमला करने का है आरोप https://acntimes.com/BJYM-Mandal-presidents-entered-the-house-of-a-businessman-at-2-am-and-beat-him-up https://acntimes.com/BJYM-Mandal-presidents-entered-the-house-of-a-businessman-at-2-am-and-beat-him-up एसीएन टाइम्स @ रतलाम । केंद्र से लेकर नगर सरकार तक काबिज भाजपा के अनुसंगिक संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के दो मंडल अध्यक्षों के विरुद्ध औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने रात 2.00 बजे एक टेंट व्यवसायी के साथ घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए व्यवसायी के माता-पिता को भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने भी टेंट व्यवसायी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है।

      जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पर फरियादी टेंट व्यवसायी मोहित काला (35) की शिकायत पर भाजयुमो के मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष राहुल रांका तथा आम्बेडकर मंडल के अध्यक्ष जयस जाजोरिया के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। फरियादी मोहित ने पुलिस को बताया कि वह सज्जनमिल क्षेत्र में टेंट और कैटरिंग का काम करता है। करीब सात माह पूर्व होली पर्व के दौरान आरोपी राहुल रांका ने उससे टेंट लगवाया था। वे अन्य टेंट का अन्य सामान भी ले गए थे। इसके 5 हजार रुपए की उधारी बकाया है। मोहित ने कई बार उधारी के रुपए मांगे लेकिन आरोपी ने हर बार टाल दिया। दो दिन पहले मोहित के पिता मोहन जाजोरिया ने राहुल को कॉल कर रुपए चुकाने का कहा तो उसने कहा कि, कल दे दूंगा।

      रुपए की जगह मिली मार

      मोहित का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 2 बजे आरोपी राहुल और जयस साथियों के साथ उसके घर पहुंचे। जैसे ही मोहित ने दरवाजा खोला, आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। उन्होंने लोहे की रॉड और डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर माता-पिता मोहित को बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। इससे मोहित और उसके पिता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को तत्काल डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।

      टेंट व्यवसायी पर भी मारपीट करने का आरोप

      औद्योगिक क्षेत्र थाने में राहुल रांका और जयेश जाजोरिया ने भी शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि टेंट व्यवसायी मोहित काला ने खुद उन्हें घर बुलाया था। वे घर पहुंचे तो मोहित ने राहुल और जयेश के साथ मारपीट की। पुलिस ने राहुल और जयेश की शिकायत पर मोहित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

      ]]>
      Wed, 30 Jul 2025 22:37:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
      जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा हथियारों का जखीरा, मिले 25 चाकू, 7 तलवार और 5 गुप्ती, पंजाब के दो युवकों को किया गिरफ्तार https://acntimes.com/GRP-seizes-cache-of-weapons-from-railway-station-two-youths-arrested https://acntimes.com/GRP-seizes-cache-of-weapons-from-railway-station-two-youths-arrested एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे स्टेशन स्थित वाहन पार्किंग स्थल से एक युवक को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। जखीरे में 25 खटकेदार चाकू, 7 तलवारें और 5 गुप्ती जब्त हुई हैं। आरोपी हथियार पंजाब से रतलाम लाकर यहां बेचता था।

      जीआरपी के अनुसार एसपी रेल इंदौर संतोष कोरी के आदेशानुसार एएसपी मनीषा पाठक सोनी एवं डीएसपी ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में श्रावण मास एवं स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी तारतम्य में रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों में सघन चैकिंग की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को मंगलवार देर रात प्लेटफर्म सहित आसपास गश्त के दौरान एएसआई नौशाद खान को एक सूचना मिली। बताया गया कि प्लेटफार्म नंबर चार के पास स्थित प्रीमियम पार्किंग परिसर में एक युवक खड़ा है और उसके पास हथियारों से भरा झोला है।

      पंजाब का रहने वाला है युवक

      तत्काल जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची तथा मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के आधार पर एक 20 वर्षीय युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम जसप्रीत सिंह पिता अंग्रेज सिंह निवासी ग्राम माड़ी कम्बोक, जिला तरनतारन, थाना खालड़ा (पंजाब) बताया। पुलिस ने उसके झोले की तलाशी ली तो उसमें हैरान रह गई। झोले में 25 खटकेदार चाकू, म्यान सहित 7 धारदार तलवार, 5 धारदार गुप्तियां, लोहे एवं बीड़ के छह पंच मिले। हथियारों की कीमत करीब 25 हजार 300 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने सारे हथियार जब्त कर आरोपी जसप्रीत सिंह के विरुद्ध अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

      5 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर

      जीआरपी प्रभारी चौधरी के अनुसार आरोपी जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह अमृतसर से हथियार खरीदकर लाता था। यहां रतलाम के गुरुद्वारा के पास अस्थायी रूप से जूते-चप्पल की दुकान लगाने वाले आरोपी बलदेव सिंह पिता गुरुवचन सिंह (38) निवासी ग्राम माड़ी कम्बोक (पंजाब) को देने लाया था। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी बलदेव सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। बलदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब से सस्ते दामों में हथियार मंगवाकर रतलाम में महंगे दाम पर बेचता था। थाना प्रभारी चौधरी के अनुसार आरोपी जसप्रीत सिंह व बलदेव सिंह को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 5 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए।

      ]]>
      Wed, 30 Jul 2025 19:59:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
      फिर बढ़ने वाले हैं दूध के दाम ! रतलाम में रक्षाबंधन पर्व से दाम 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का ऐलान, दूध उत्पादकों ने बैठक में लिया निर्णय https://acntimes.com/Proposal-to-increase-the-price-of-milk-by-5-rupees-per-liter-from-Rakshabandhan-festival-in-Ratlam https://acntimes.com/Proposal-to-increase-the-price-of-milk-by-5-rupees-per-liter-from-Rakshabandhan-festival-in-Ratlam एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आगामी दिनों में आने वाले रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनों को जितनी खुशी है, उतनी ही ज्यादा उनकी चिंता भी बढ़ने वाली है। दूध उत्पादकों ने इसी दिन से दूध के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है। उत्पादकों ने प्रति लीटर 5 रुपए दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है। उनका तर्क है मवेशियों को पालन-पोषण, परिवहन लागत के चलते दूध उत्पादन और इससे जुड़ा कारोबार घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

      रतलाम शहर के आसपास के गांवों के पशुपालकों और दुध उत्पादक किसानों ने श्री कालिका माता मंदिर परिसर में बैठक की। इसमें आसपास के गांवों के 60 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें सेमलिया, सगोद, बाजेड़ा, कैलोरी खुर्द, भाटी बड़ोदिया, बिबड़ोद, धामनोद, कनेरी सहित अन्य गांवों के लोग उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित वरिष्ठनों ने कहा कि चारे, पशु आहार, दवाई और परिवहन लागत में लगातार वृद्धि हो रही है। नतीजतन मौजूदा दर पर दूध उपलब्ध करवाना घाटे का सौदा बनता जा रहा है। यानी दूध की उत्पादन लागत नहीं निकल पा रही है।

      रक्षाबंधन पर्व पर दाम बढ़ाने की परंपरा, मार्च में भी बढ़े थे दाम

      दूध उत्पादकों ने कहा कि रक्षाबंधन पर दूध के दाम बढ़ाने की पुरानी परंपरा रही है। चूंकि उत्पादन लागत में लगातार वृद्धि हो रही है अंत: दूध के नाम बढ़ाना जरूरी हो गया है। दूध उत्पादकों ने 5 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ने सहमति जताई। लिए गए निर्णय अनुसार बढ़े हुए दाम रक्षाबंधन पर्व लागू हो जाएंगे। बता दें कि इसी साल मार्च में दूध के दाम में 5 रुपए की वृद्धि प्रस्तावित की गई थी। तब अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा आपत्ति लिए जाने के बाद उत्पादकों ने प्रति लीटर 5 रुपए के स्थान 3 रुपए की वृद्दि करने का निर्णय लिया था।

      अभी गांव से 54 रुपए लीटर मिलता है दूध

      मार्च में दूध के दाम में 3 रुपए की वृद्धि होने से भाव 54 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। यानी यदि उत्पादकों का निर्णय नहीं बदलता है और दाम में वृद्धि होती है तो दाम 59 रुपए लीटर हो जाएंगे। दूध उत्पादक संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ईश्वरलाल गुर्जर ने बताया कि रक्षाबंधन पर दूध के दाम बढ़ाने की परंपरा रही है। चूंकि अभी पशु चारे सहित अन्य वस्तुओं के दामों में काफी वृद्धि हो चुकी है, इसलिए दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है।

      सागोद के गुर्जर बने अध्यक्ष

      बैठक सर्वप्रथम दूध उत्पादकों द्वारा सर्वानुमति से नए पदाधिकारियों का चुनाव भी किया। अध्यक्ष पद पर सागोद रोड के ईश्वरलाल गुर्जर को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष भारतलाल जाट व सचिव रमेश बाजेड़ा चुने गए। अध्यक्ष का पद पूर्व अध्यक्ष के निधन के कारण रिक्त हो गया था।

      ]]>
      Tue, 29 Jul 2025 21:58:33 +0530 Niraj Kumar Shukla
      प्रेम प्रसंग में निर्मम हत्या ! लड़की से मिलने पहुंचे बॉयफ्रैंड को बांधकर सिर मुंडवाया और इतना पीटा कि हो गई मौत, एक व्यक्ति हिरासत में https://acntimes.com/Brutal-murder-in-love-affair-Boyfriend-who-came-to-meet-the-girl-was-beaten-to-death https://acntimes.com/Brutal-murder-in-love-affair-Boyfriend-who-came-to-meet-the-girl-was-beaten-to-death एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के मेवासा गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक एक लड़की से मिलने पहुंचा था जहां उसे लड़की के पिता ने देख लिया। आक्रोशित परिजन ने युवक को पेड़ से बांध कर इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। घटना को लेकर मृतक के परिजन ने आक्रोश जताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है।

      जानकारी के अनुसार मामला नामली थाना क्षेत्र के मेवासा गांव का है। यहां मंदिर के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम भिजवाया। युवक की पहचान आयुष पिता समरथलाल मालवीय (18) निवासी कांडरवासा के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजन को इसकी जानकारी दी गई। इससे गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई जिसे नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

      रात 12 बजे लड़की से मिलने पहुंचा था युवक

      पुलिस के अनुसार युवक आयुष शुक्रवार रात करीब 12 बजे लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा था। तभी लड़की के पिता ने दोनों को साथ में देख लिया। मामले में पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभ में तो वह झूठ बोलता रहा और कहता रहा कि भैंस चोर समझ कर युवक को पकड़ा था। हालांकि पुलिस द्वारा सख्ती बरते जाने पर उसने वारदात कबूल ली। एसपी अमित कुमार के अनुसार मामले में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। एक आरोपी की हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

      लड़की ने कॉल कर बुलाया था मिलने

      इस मामले में आयुष के परिजन के अनुसार आयुष कक्षा 12वीं का छात्र था और गांव-गांव जाकर सूखे मसाले बेचता था। वह रात को घर से कब गया, उन्हें यह नहीं पता। उनका कहना है कि आयुष को लड़की ने ही कॉल कर मिलने बुलाया था। वह लड़की के घर पहुंचा तो उसके परिजन ने युवक को पकड़ लिया और खूंटे से बांध दिया। आयुष के भाई अनिल के अनुसार आरोपियों ने आयुष का सिर भी मुंडवाया और बुरी तरह मारपीट की।

      ]]>
      Sat, 26 Jul 2025 15:28:34 +0530 Niraj Kumar Shukla
      मुलाकात में राहत की बात ! सैलाना में शीघ्र होगी महिला चिकित्सक की नियुक्ति, कलेक्टर राजेश बाथम ने नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला को किया आश्वस्त https://acntimes.com/ratlam-A-female-doctor-will-be-appointed-in-Sailana-soon-the-collector-told-the-city-council-president https://acntimes.com/ratlam-A-female-doctor-will-be-appointed-in-Sailana-soon-the-collector-told-the-city-council-president एसीएन टाइम्स @ सैलाना । नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लम्बे समय से महिला चिकित्सक नहीं होने से महिलाओं को उपचार में खासी दिक्कतें हो रही हैं। इसी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने शुक्रवार को कलेक्टर राजेश बाथम से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें सैलाना के स्वास्थ्य केन्द्र पर तुरन्त महिला चिकित्सक की नियुक्ति की आवश्यकता जताई। कलेक्टर ने स्थिति की गम्भीरता देखते हुए तत्काल सीएचएमओ डॉ. संध्या बेलसरे से दूरभाष पर चर्चा कर सैलाना में महिला चिकित्सक नियुक्त करने के निर्देश दिए।

      ज्ञापन में नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि सैलाना आदिवासी अंचल है। यहां की आबादी   के मान से एक महिला चिकित्सक की नितान्त आवश्यकता है। अक्सर महिलाओं को उपचार के लिए रतलाम जाना पड़ता हैं। यह आर्थिक और मानसिक दोनों दृष्टि से कष्ट कारक है। आर्थिक रूप से सम्पन्न परिवार तो फिर भी अपना उपचार रतलाम पहुंच कर निजी अस्पतालों में करवा लेते हैं परंतु गरीबों के लिए ये सम्भव नहीं है। अगर सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति हो जाती है तो हर तबके को राहत मिलेगी।

      सीएमएचओ को दिए निर्देश

      कलेक्टर ने बात की गंभीरता के मद्देनजर तत्काल सीएचएमओ को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने शुक्ला को आश्वस्त किया कि जल्दी ही सैलाना के शासकीय अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति होगी। गौरतलब है कि रतलाम जिले में अकेले क्लास-1 श्रेणी के 65 फीसदी पद रिक्त हैं। यह बात खुद सीएमएचओ ने पिछले दिनों मीडिया से चर्चा के दौरान बताई थी। यही हाल क्लास-2 डॉक्टरों भी ही है। इसी का असर है कि लोगों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसका फायदा नीम-हकीम (क्वैक्स) और कॉर्पोरेट संस्थान में तब्दील होते निजी अस्पतालों से संचालक और डॉक्टर उठा रहे हैं।

      ]]>
      Fri, 25 Jul 2025 21:57:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
      उपलब्धि : बाजना विकासखंड ने ‘संपूर्णता अभियान’ में हासिल की उल्लेखनीय सफलता, कलेक्टर राजेश बाथम का राज्य स्तर पर होगा सम्मान https://acntimes.com/Ratlam-Collector-will-be-honored-at-the-state-level-for-success-in-Sampoornata-Abhiyan https://acntimes.com/Ratlam-Collector-will-be-honored-at-the-state-level-for-success-in-Sampoornata-Abhiyan एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के बाजना विकासखंड में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम योजना के अंतर्गत ‘संपूर्णता अभियान’ चलाया गया। 4 जुलाई से 30 सितम्बर 2024 तक चले अभियान के दौरान नीति आयोग द्वारा निर्धारित कुल 6 प्रमुख संकेतकों पर सघन कार्य किया हुआ। इनमें से 5 संकेतकों में विकासखंड ने 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया कर सेचुरेशन की स्थिति हासिल की। इसके लिए कलेक्टर राजेश बाथम का राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयन किया गया है।

      जानकारी के अनुसार अभियान कलेक्टर राजेश बाथम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शृंगार श्रीवास्तव, जिला योजना अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार एवं जनपद पंचायत बाजना सीईओ मनीष भंवर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में निरंतर काम चला। इसमें जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों के साथ ही बीएमओ डॉ. हिमांशु राव, तत्कालीन सीडीपीओ (आईसीडीएस) अंकिता पंड्या तथा मैदानी अमले की नियमित समीक्षा, निरंतर निगरानी एवं मूल्यांकन किया गया। इसमें एबी फैलो शीतल मानकर ने भी तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

      इन संकेतकों के अनुसार हुआ कार्य 

      सतत, समन्वित एवं केंद्रित प्रयास का प्रतिफल यह रहा कि प्रथम पाँच संकेतकों में पहली तिमाही के भीतर एएनसी हेतु पंजीकरण, मधुमेह की जांच, उच्च रक्तचाप की जांच, पूरक पोषण प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं की संख्या, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया। यह विकासखंड बाजना की उल्लेखनीय उपलब्धि है। छठे संकेतक एनआरएलएम के अंतर्गत एसएचजी को रिवॉल्विंग फंड में भी 91.77 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। यह सफलता स्थानीय प्रशासन, विभिन्न विभागों के समन्वय और समर्पित मैदानी अमले की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

      स्वास्थ्य विभाग में तीन संकेतकों पर हुआ काम

      स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत तीन संकेतकों पर कार्य किया गया। पहली तिमाही के भीतर (एएनसी) हेतु पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, लक्षित जनसंख्या (30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) की तुलना में मधुमेह की जांच करवाने वाले व्यक्तियों के प्रतिशत पर काम हुआ। इसी तरह लक्षित जनसंख्या (30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) की तुलना में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की जांच करवाने वाले व्यक्तियों के प्रतिशत पर काम किया गया।

      अन्य विभागों एक-एक संकेतक पर काम हुआ

      महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए काम किए गए। वहीं कृषि विभाग ने मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य की तुलना में तैयार किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण का प्रतिशत बढ़ाया। इसी तरह सामाजिक विकास विभाग (एनआरएलएम) स्वयं सहायता समूह को रिवॉल्विंग फंड प्राप्त होने का प्रतिशत के संकेतकों पर कार्य किया गया।

      ]]>
      Fri, 25 Jul 2025 21:34:36 +0530 Niraj Kumar Shukla
      सुविधा में विस्तार ! रतलाम में अब यहां भी हो सकेंगे आधार कार्ड से जुड़े काम, डाक विभाग के 10वें केंद्र का कलेक्टर ने किया शुभारंभ https://acntimes.com/Ratlam-Postal-departments-Aadhaar-card-service-center-started-in-Collectors-Office https://acntimes.com/Ratlam-Postal-departments-Aadhaar-card-service-center-started-in-Collectors-Office एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आमजन की अहर्निश सेवा में रत डाक विभाग ने न्यू कलेक्टोरेट परिसर स्थित तहसील कार्यालय में नया आधार केंद्र शुरू किया गया है। आधार सेवाओं का विस्तारित पटल कक्ष क्रमांक 3 में प्रारंभ किया गया है। गुरुवार को इसका शुभारंभ कलेक्टर राजेश बाथम ने एसपी अमित कुमार एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया।

      यह आधार केंद्र रविवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करेगा। इस केंद्र पर नवजात से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक अपना आधार पंजीयन एवं अपडेशन करा सकेंगे। इस केंद्र के शुरु होने से मिड टाउन, महू रोड, कृषि मंडी, प्रताप नगर, ऑफिसर्स कॉलोनी, विक्रम नगर सहित क्षेत्र की लगभग 20 कॉलोनियों के हजारों रहवासी लाभान्वित होंगे। डाक विभाग का रतलाम जिले में यह दसवां आधार केंद्र होगा। इससे पूर्व विभाग शिवपुर में आधार केंद्र प्रारंभ किया गया था जिससे बड़ी संख्या में आमजन घर के नजदीक आधार सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं और उन्हें रतलाम आना नहीं पड़ रहा है।

      ग्रामीण अंचल में भी होगा विस्तार

      डाक अधीक्षक राजेश कुमावत ने बताया कि निकट भविष्य में ग्रामीण अंचल में आधार केंद्रों के विस्तार की भी विभाग की योजना है। इससे मौजूदा आधार केंद्रों पर रहने वाला लोगों का दबाव कम होगा। कलेक्टोरेट स्थित आधार केंद्र के शुभारंभ अवसर पर डाकघर अधीक्षक कुमावत के अलावा सहायक अधीक्षक पीआर मीणा, उपसंभागीय निरीक्षक संतोष महते, पोस्टमास्टर रतलाम कन्नू गहलोत एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

      ]]>
      Thu, 24 Jul 2025 22:15:56 +0530 Niraj Kumar Shukla
      नप गया गुरूर ! पत्रकार पर बिना जांच FIR दर्ज करने वाले TI को 3 घंटे में हटाया, पत्रकारों ने दोपहर में जताया था विरोध, शाम को SP ने कर दिया लाइन अटैच https://acntimes.com/TI-who-filed-FIR-against-journalist-without-investigation-has-been-line-attached-Ratlam-SP-took-action https://acntimes.com/TI-who-filed-FIR-against-journalist-without-investigation-has-been-line-attached-Ratlam-SP-took-action ढाबा मालिक और झूठी शिकायत करने वाले कर्मचारियों पर के विरुद्ध भी दर्ज हुई एफआईआर

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य और अधिमान्य पत्रकार दिव्यराज सिंह राठौर के खिलाफ बिना जांच के प्रकरण दर्ज करने वाले नामली थाना प्रभारी पातीराम डावरे को एसपी अमित कुमार ने लाइन अटैच कर दिया है। इतना ही नहीं पत्रकार के विरुद्ध झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले ढाबा मालिक और उसके कर्मचारी के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई। एसपी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए भी ताकीद की है।

      रतलाम जिले के नामली थाने में पत्रकार दिव्यराज सिंह राठौर के खिलाफ एक झूठी शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया था। मामला संज्ञान में आते ही रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी के नेतृत्व में पत्रकार गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की और एसपी अमित कुमार को वस्तुस्थिति बताई। अध्यक्ष गोस्वामी ने कहा कि इस मामले में साफ दिख रहा है कि पत्रकार के द्वारा ढाबे में बासी खाने की शिकायत करने और खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की खबर प्रकाशित करने के पांच दिन बाद द्वेषतापूर्वक नामली थाने में 18 जुलाई को आवेदन दिया गया। शासन का आदेश है कि अधिमान्य पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच के प्रकरण दर्ज नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद नामली थाना प्रभारी ने बिना किसी जांच के और बिना वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए ही उसी दिन पत्रकार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

      तीन घंटे में हटाए गए टीआई

      एसपी अमित कुमार ने मामले को गंभीरतापूर्वक सुना और तत्काल संज्ञान लेने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि कार्यवाही गलत हुई है तो जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मौके पर ही वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए। इसके तकरीबन तीन घंटे बाद ही शाम छह बजे नामली थाना प्रभारी पातीराम डावरे को लाइन अटैच करने के आदेश जारी हो गया।

      ये शामिल रहे प्रदर्शन के दौरान

      एसपी ऑफिस में प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय और सौरभ कोठारी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दवे, नीलेश बाफना, मानस व्यास, चंद्रशेखर सोलंकी, सिंकदर पटेल, चेतन शर्मा, प्रदीप नागौरा, शुभ दशोत्तर, वरिष्ठ पत्रकार राजेश मूणत, आरिफ कुरैशी, नरेंद्र जोशी, भेरूलाल टांक, सुधीर जैन, विजय मीणा, संजय पाठक, सौरभ पाठक, अदिति मिश्रा, यशवंत सिंह, असीम राज पाण्डेय, राजेंद्र केलवा, दीपक शर्मा, साजिद खान, समीर खान, स्वदेश शर्मा, उमेश मिश्रा, विनोद वाधवा, मो. हुसैन, दिव्यराज सिंह राठौर, शैलेंद्र पारे, कचरू राठौड़, नीलेश खराड़ी आदि मौजूद रहे।

      यह है पूरा मामला

      पत्रकार दिव्यराज सिंह 13 जुलाई 2025 को नामली के सोनगरा ढाबे पर रात को अपने दो साथियों के साथ भोजन करने पहुंचे थे। यहां उन्हें बासी खाना परोसा गया। इसकी शिकायत उन्होंने कर्मचारी और संचालक से की थी। उन्होंने भोजन का भुगतान भी किया और बिल भी मांगा। संचालक ने बिल देने से इनकार करते हुए अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर पत्रकार के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने लगा।

      बासी खाने खाने से अगले ही दिन पत्रकार सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा जहां फूड पॉयजनिंग होने की बात चिकित्सकों द्वारा कही गई। अतः पत्रकार ने खाने की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत 15 जुलाई को ग्रामीण एसडीएम से की थी। इसके चलते खाद्य विभाग एवं अन्य विभागों की टीमों ने सोनगरा ढाबे की जांच की थी जिसकी खबरें भी प्रकाशित हुईं थी। इस की खुन्नस के चलते ही 18 जुलाई 2025 को ढाबे के कर्मचारी ने पत्रकार के खिलाफ गाली-गलौज करने और धमकाने का आवेदन नामली थाने पर दिया था जिसपर बिना जांच के ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी।

      ढाबा मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज

      रतलाम प्रेस क्लब द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद पीड़ित पत्रकार दिव्यराज सिंह राठौर की शिकायत पर 24 जुलाई को नामली थाने पर ही सोनगरा ढाबे के मालिक अजयपाल सिंह, कर्मचारी देवीलाल धाकड़ एवं अर्जुन सिंह सोनगरा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई। राठौर ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को घटना के दौरान ढाबा मालिक और कर्मचारियों ने उनके साथ न केवल गाली-गलौज की थी बल्कि जान से मारने की धमकी तक दी थी। खराब खाना खिलाकर उनके स्वास्थ को भी नुकसान पंहुचाया।

      ]]>
      Thu, 24 Jul 2025 20:23:03 +0530 Niraj Kumar Shukla
      किसकी लापरवाही&अब होगी पड़ताल ! पानी की टंकी गिरने से हुई बालक की मौत की जांच के लिए कमेटी गठित, कलेक्टर ने सात दिन में रिपोर्ट देने के दिए आदेश https://acntimes.com/A-team-was-formed-to-investigate-the-death-of-a-child-due-to-the-fall-of-a-water-tank https://acntimes.com/A-team-was-formed-to-investigate-the-death-of-a-child-due-to-the-fall-of-a-water-tank एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की धामनोद नगर के वार्ड 14 के एक मोहल्ले में पानी की टंकी गिरने से बालक की मौत के मामले में कलेक्टर राजेश बाथम ने संज्ञान लिया है। कलेक्टर ने माले की जांच के लिए 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को प्रकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

      जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2025 को धामनोद के वार्ड क्रमांक 14 में एक गंभीर हादसा घटित हुआ। यहां लोहे का स्टैंड टूटने से उस परखी पानी की टंकी निचे गिर पड़ी। इस हादसे में छह वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। कलेक्टर राजेश बाथम ने इस मामले में तीन सहद्सीय एक कमेटी का गठन किया है।

      ये शामिल हैं सदस्य

      समितित में जांच के लिए नामली के प्रभारी तहसीलदार कैलाश कनौजे, पटवारी विकास यादव तथा राजस्व निरीक्षक ज्योत्सना और  को लिया गया है। कलेक्टर ने समिति को मामले की जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

      ]]>
      Wed, 23 Jul 2025 00:37:11 +0530 Niraj Kumar Shukla
      DP ज्वैलर्स फिर विवादों में ! "मिस इंडिया 2025" स्पर्धा के अनावरण समारोह में मीडियाकर्मियों से बदसलूकी, शोरूम के बाउंसरों ने की गुंडई https://acntimes.com/DP-Jewelers-again-in-controversy-Accused-of-misbehaving-with-media-persons-at-the-unveiling-ceremony-of-Miss-India-2025-competition https://acntimes.com/DP-Jewelers-again-in-controversy-Accused-of-misbehaving-with-media-persons-at-the-unveiling-ceremony-of-Miss-India-2025-competition एसीएन टाइम्स @ इंदौर / रतलाम । सोने की शुद्धता के मामले में रतलाम के सराफा बाजार की ख्याति देश ही नहीं, विदेशों तक पहुंच चुकी है लेकिन कुछ व्यवसायी और प्रतिष्ठानों का रवैया इस ख्याति को धूमिल करने का प्रयास भी कर रहा है। रतलाम के सराफा बाजार से अलग चलने वाला DP ज्वैलर्स प्रतिष्ठान एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार संस्थान मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी को लेकर चर्चा में हैं। आरोपी है कि मिस इंडिया 2025 स्पर्धा के अनावरण समारोह के दौरान शोरूम पर तैनात बाउंसरों ने एक पत्रकार और फोटो जर्नलिस्ट के साथ दुर्व्यवहार किया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ।

      मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीपी ज्वैलर्स के रजनी भवन के पास, वाई.एन. रोड स्थित शोरूम में मिस इंडिया 2025 प्रतियोगिता के अनावरण के लिए समारोह का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में 53 प्रतियोगी शामिल हुईं। संस्था द्वारा समारोह में गणमान्यजन के साथ ही कवरेज के लिए मीडिया को भी आमंत्रित किया गया था। इसी सिलसिले में मीडियाकर्मी राजीव हाड़ा और फोटो जर्नलिस्ट नितिन सोलंकी भी यहां पहुंचे थे जहां डीपी ज्वैलर्स शोरूम पर तैनात बाउंसरों ने उनके साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की भी की। इससे मीडियाकर्मियों की बाउंसरों से तीखी बहस भी हो गई। आरोप है कि बाउंसरों का मीडियाकर्मियों के साथ व्यवहार काफी आपत्तिजनक रहा जिसे लेकर अन्य पत्रकारों में भी रोष देखने को मिला।

      अव्यवस्था के कारण बाधित हो गया यातायात !

      आरोप है कि आयोजन के कारण आवागमन प्रभावित नहीं हो, इसे लेकर प्रतिष्ठान के जिम्मेदारों द्वारा कोई गंभीरता नहीं बरती गई। नतीजतन तुकोगंज थाना और मप्र हाईकोर्ट के सामने यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

      पीछा ही नहीं छोड़ते विवाद

      मिस इंडिया 2025 के अनावरण समारोह में मीडिया से बदसलूकी का आरोप इकलौता मामला नहीं है। विवादों का डीपी ज्वैलर्स से काफी पुराना नाता है। कॉरपोरेट कंपनी बन चुकी इस फर्म पर नकली हालमार्क वाले आभूषण बेचने, मेकिंग चार्ज ज्यादा वसूलने और सोने की गुणवत्ता कमी जैसे आरोप भी पूर्व में लग चुके हैं। अभी कुछ दिनों पूर्व रतलाम में प्रारंभ हुए शोरूम के शुभारंभ समारोह को लेकर डीपी ज्वैलर्स द्वारा शहर भर में डिवाइडरों और चौराहों पर अवैध होर्डिंग-बैनर तान दिए थे। बिना अनुमति होर्डिंग-बैनर लगाने पर नगर निगम प्रशासन द्वारा फर्म पर जुर्माना भी किया गया था।

      नकली हालमार्क के लिए हो चुका है जुर्माना

      नकली हालमार्क वाली ज्वैलरी बेचने जैसी शिकायतों के चलते ही कुछ वर्ष पूर्व भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने फर्म के भोपाल और इंदौर स्थित शोरूम पर दबिश भी दी थी। तब बीआईएस ने फर्म के मालिक रतनलाल कटारिया और मैनेजर राजेश पटेल के विरुद्ध ब्यूरो ऑफ इण्डियन स्टैण्डर्ड एक्ट की धारा-11 सहपठित धारा-33 के तहल प्रकरण दर्ज किया था। ब्यूरो की ओर से मामले में भोपाल में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आपराधिक प्रकरण क्रमांक 6241/2017 पेश किया था। मामले में डीपी ज्वैलर्स, रतनलाल कटारिया और मैनेजर राजेश पटेल को नकली हालमार्क वाली ज्वैलरी रखने व बेचने के आरोप में 25-25 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया था। 

      धूमिल न हो जाए दिवंगत व्यवसायी धूलचंद की उजली छवि

      गौरतलब है कि सोने की सुद्धता और साफ-सुथरे कारोबार के लिए रतलाम के सराफा व्यवसायी धूलचंद कटारिया की दुहाई दी जाती रही है। डीपी ज्वैलर्स फर्म की शुरुआत 1940 में उन्होंने ही की थी जिसे बाद में पन्नालाल कटारिया और मनोहरलाल कटारिया ने अथक परिश्रम से आगे बढ़ाया। इसी क्रम में 2010 में कारोबार का विस्तार होना शुरू हुआ तो रतलाम में परंपरागत व्यवसाय के साथ ही इंदौर में शोरूम शुरू हुआ। वर्तमान में देश के कई शहरों में शोरूम हैं। लोगों का कहना है जैसे-जैसे फर्म ज्यादा व्यवसायिक होती जा रही है, वैसे-वैसे संस्थान के जिम्मेदारों का रवैया भी बदलता जा रहा है। इसका असर ईमानदारी से व्यवसाय करने के लिए पहचाने जाने वाले दिवंगत धूलचंद कटारिया की छवि पर भी पड़ सकता है।

      ]]>
      Tue, 22 Jul 2025 02:14:32 +0530 Niraj Kumar Shukla
      रुद्राक्ष से ऐसा प्रेम कि, सिर्फ 10 वर्ष की उम्र में जिष्णु दवे ने बना दिए 3 विश्व रिकॉर्ड, दुर्लभ रुद्राक्षों के संकलन के लिए मिले विश्वस्तरीय सम्मान https://acntimes.com/10-year-old-boy-from-Ratlam-created-3-world-records-by-collecting-rare-Rudraksha https://acntimes.com/10-year-old-boy-from-Ratlam-created-3-world-records-by-collecting-rare-Rudraksha एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आध्यात्म के प्रति किसी रुचि जाग्रत हो जाए तो फिर उसकी ख्याति किसी भी तरह की सीमा में बंधकर नहीं रहती। ऐसे व्यक्ति की पहचान सात समंदर भी पार सर जाती है। रतलाम के जिष्णु दवे ऐसा ही नाम है जिसने मात्र 10 वर्ष की उम्र में विश्वस्तर के तीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। जिष्णु को यह उपलब्ध हासिल हुई है दुर्लभ प्रकार के रुद्राक्षों के संकल के शौक के कारण।

      बालक जिष्णु दवे की चर्चा आज रतलाम के हर खास-ओ-आम में हो रही है। आध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए भी जिष्णु एक अचरज और जिज्ञासा की वज बन गया है। दुर्लभ प्रकार के रुद्राक्षों के संकलन और आध्यात्म में जिष्णु की रुचि तब से है जब वह मात्र 5 वर्ष का ही था। रुद्राक्ष क्या है, इसकी उपयोगिता और महत्व क्या है जैसे प्रश्नो के जवाब मिलने के बाद जिष्णु ने जहां भी रुद्राक्ष का वितरण या संग्रह होते देखा, वहां उनमें दुर्लभ प्रकार के रुद्राक्ष संकलित करना शुरू कर दिया। कुछ वर्षों में उनके संकलन में विभिन्न प्रकार के दुर्लभ रुद्राक्षों का ऐसा संकलन तैयार हो गया जिसके लिए एक साथ विश्व स्तर के तीन बड़े रिकॉर्ड उनके नाम हो गए।

      कौन है जिष्णु और कौन से रिकॉर्ड हुए नाम

      विनोबा नगर निवासी जिष्णु दवे रतलाम के एक निजी स्कूल के कक्षा 5वीं के छात्र हैं। वे तथा ज्योतिषाचार्य महर्षि पं. संजयशिवशंकर दवे का सुपुत्र हैं। जिष्णु के नाम जो विश्व रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं उन्हें USA Book of World Records, London Book of World Records और World Records of UN, Asian Book of World Records द्वारा आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया गया है।

      क्या-क्या है उनके संकलन में

      जिष्णु के संग्रह में जो दुर्लभ रुद्राक्ष हैं उनमें कई विशेष प्रकार के चिह्नों वाले हैं। इनमें ॐ, त्रिशूल, स्वस्तिक, सुदर्शन, नागेश्वर लिंगम जैसे पवित्र चिह्न वाले रुद्राक्ष शामिल हैं। दुनिया का सबसे बड़ा 6.6 सेमी आकार और 120 ग्राम वज़नी रुद्राक्ष उन्होंने वाराणसी से मंगवाया था। पूर्व में इसे लेकर कोई विश्व रिकॉर्ड नहीं था। ॐ वाले तो 25 रुद्राक्षों का संग्रह है जो अपने आप में ही एक दुर्लभ आद्यात्मिक संग्रह है। 

      इन्होंने दिया आशीष

      इस उपलब्धि पर जिष्णु को अखण्ड ज्ञान आश्रम में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के जूरी मेंबर शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया, कमलेश जोशी ने संतों के सान्निध्य में बालक को सम्मान-पत्र भेंट किया। इस अवसर पर शृंगेरी मठ के दंडी स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती, अखंड ज्ञान आश्रम के महामंडलेश्वर देवस्वरूपानंद जी महाराज, स्वामी सुज़ानानंद जी महाराज, स्वामी प्रभुतानंद जी महाराज, स्वामी सास्वतानंद जी महाराज, स्वामी सुदामा मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा नेता मनोज शर्मा, श्रीश्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, राजेन्द्र पुरोहित, राजेश पाण्डेय, पतंजलि के विशाल कुमार वर्मा, पं. संजय मिश्रा, सोमेश शर्मा, सौरभ शर्मा ने उपस्तिथ होकर जिष्णु दवे को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

      ]]>
      Sun, 20 Jul 2025 23:31:44 +0530 Niraj Kumar Shukla
      निधन / श्रद्धांजलि ! उद्योगपति नरेश झालानी का निधन, इंदौर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, अंतिम संस्कार 20 जुलाई को रतलाम में https://acntimes.com/Ratlam-Industrialist-Naresh-Jhalani-passed-away-last-rites-to-be-held-on-July-20 https://acntimes.com/Ratlam-Industrialist-Naresh-Jhalani-passed-away-last-rites-to-be-held-on-July-20 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पूर्व विधायक स्व. शिवकुमार झालानी के पुत्र नरेश झालानी का शनिवार सुबह 5:30 इंदौर के निजी अस्पताल मे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे उपचार के लिए इंदौर गए थे, जहां अंतिम सांस ली। झालानी की अंतिम यात्रा 20 जुलाई (रविवार) को सुबह 10 बजे गौशाला रोड स्थित रामभवन से निकलेगी और त्रिवेणी मुक्तिधाम पर पहुंचेगी। वे मधुभाषी और मिलनसार स्वभाव के धनी थे। 

      नरेश झालानी धार्मिक व सामाजिक कार्यों में विशेष रूचि रखते थे। वे संभागीय उद्योग संघ रतलाम के अध्यक्ष और आई.टी.आई रतलाम एवं आलोट के चेयरमैन तथा सी.आई.आई. में सदस्य रहे। बुद्धेश्वर आश्रम सहित अनेक संस्थाओं से जुड़े रहे। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, शैक्षणिक संस्था सत्य साईं विद्या विहार गौशाला रोड के चेयरमैन एवं अनेक शैक्षणिक संस्थानों से जुडे रहे। मीडिया संस्थाओं से जुड़े होकर श्रीविजन नेटवर्क के संस्थापक भी रहे। अनेक बार विदेश यात्रा कर उद्योगों को बढ़ाने के लिए सतत् प्रयास भी उन्होंने किए।

      उद्योग जगत में शोक की लहर

      59 वर्षीय झालानी हमेशा निसहाय की मदद के लिए तत्पर रहते थे। धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी झालानी परिवार के सदस्य नरेश झालानी के निधन से उघोग जगत सहित अनेक संस्थाओं में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न संस्थाओं और गणमान्यजन ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

      ]]>
      Sat, 19 Jul 2025 23:38:58 +0530 Niraj Kumar Shukla
      फैसला ! 5 साल में रुपया डेढ़ गुना करने का किया वादा, लोगों ने निवेश किया तो कंपनी बंद कर भाग गए, न्यायालय ने सुनाई 7 साल की सजा, 15 हजार जुर्माना भी किया https://acntimes.com/7-years-imprisonment-for-cheating-people-on-the-pretext-of-multiplying-the-rupee-by-one-and-half-times https://acntimes.com/7-years-imprisonment-for-cheating-people-on-the-pretext-of-multiplying-the-rupee-by-one-and-half-times एसीएन टाइम्स @ रतलाम । द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बी. एन. गोल्ड के डायरेक्टर सचिन डामर को धोखाधड़ी के मामले में 7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया है। न्यायालय ने अभियुक्ति को लोगों से धोखे से कंपनी में निवेश करवाने और उसे हड़पने का दोषी पाया है।

      अतिरिक्त लोग अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने बताया कि 28 अगस्त 2016 को फरियादी कृष्ण दास ने दीनदयाल नगर थाने में लिखित आवेदन दिया था। इसमें उन्होंने बताया था कि बी. एन. गोल्ड लिमिटेड के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने रतलाम में कंपनी की शाखा खोली। उन्होंने लोगों को रुपए जमा करने पर 5 वर्ष पश्चात निवेशित राशि डेढ़ गुना होने का लालच देकर पॉलिसियां दी थी। आरोपियों द्वारा लोगों से प्रतिमाह कंपनी में रुपए जमा कराए। 5 वर्ष बाद परिपक्वता अवधि पूर्ण होने पर जब लोग रुपए लेने बी. एन. गोल्ड लिमिटेड की स्थानीय शाखा तो अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिपक्वता राशि देने में टाल-मटोल की। इतना ही नहीं आरोपी अधिकारी-कर्मचारी कंपनी की शाखा बंदकर भाग भी गए।

      इन धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण

      पुलिस ने उक्त आवेदन के आधार पर कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना उपरांत आरोपी हीरालाल वैष्णव, सचिन डामोर, संदीप सराफी, आशीष गुप्ता, मनिंदर लिखारे के विरुद्ध धारा 420, 467, 120बी 34 भादंवि तथा 3/4 इनामी चिट और धन परिचालन स्कीम अधिनियम के अंतर्गत न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। अन्य आरोपी गुरविंदर एवं मनीष के संबंध में धारा 173(8)के अंतर्गत विवेचना जारी रखते हुए अभियोग-पत्र प्रस्तुत किया गया।

      न्यायालय ने सचिन डामोर को माना डायरेक्टर

      प्रकरण का विचारण द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में किया गया। इसमें अभियोजन द्वारा निवेशकों के साक्ष्य एवं उनके दस्तावेज तथा अन्य साक्षी के कथन में प्रस्तुत किए गए। इस पर न्यायालय द्वारा आरोपी सचिन डामर को कंपनी का डायरेक्टर मानते हुए तथा उसके द्वारा निवेशकों से प्रवंचना कर राशि प्राप्त कर परिपक्वता अवधि के पश्चात निवेशकों को नहीं लौटना पाया। न्यायालय ने माना कि आरोपी सचिन डामोर द्वारा निवेशको से बेईमानी पूर्ण आशय से सदोष अभिलाभ प्राप्त करने एवं पॉलिसी की समयावधि पूर्ण होने के पश्चात उनके द्वारा जमा की गई धनराशि निवेशकों वापस नहीं की। निवेशकों के साथ कंपनी के कारोबार के संप्रवर्तन में इनामी चिट अथवा धन परिचालन स्कीम का अवैध कारना भी प्रमाणित हुआ।

      किस धारा में कितनी सजा और जुर्माना

      द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दोष सिद्ध पाए जाने पर सचिन डामर को धारा 420 भादंवि में 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹ 10 हजार रुपए के जुर्माने से दंडित किया। धारा 3/4 इनामी चिट एवं धन परिचालन स्कीम के अंतर्गत 3 वर्ष का कारावास एवं ₹ 5 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया। आरोपी हीरालाल, मनिंदर आशीष तथा संदीप को पर्याप्त साक्ष्य ना होने के कारण दोष मुक्त किया। अभियोजन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजन संजीव सिंह चौहान ने।

      ]]>
      Sat, 19 Jul 2025 21:10:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
      जालसाजी की सजा ! 5 चेक में ‘एक’ हजार को कर दिया ‘एकयासी’ हजार और बैंक से निकाल लिए 4 लाख रुपए, न्यायालय ने सुनाई 10 साल की सजा, जुर्माना भी किया https://acntimes.com/Ratlam-10-years-imprisonment-to-the-fraudster-who-withdrew-4-lakhs-by-tampering-with-the-cheque https://acntimes.com/Ratlam-10-years-imprisonment-to-the-fraudster-who-withdrew-4-lakhs-by-tampering-with-the-cheque एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने जालसाजी के एक पांच साल पुराने मामले में अभियुक्त को सात साल के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अभियुक्त पर जुर्माना भी किया गया है। अभियुक्त ने नगर निगम के पूर्व कर्मचारी को होम लोन दिलाने के का झांसा देकर उनके द्वारा दिए चेक में लिखी राशि एक हजार (1000) को एकयासी हजार (81,000) कर बैंक से 4 लाख रुपए से अधिक निकाल लिए थे।

      अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि फरियादी बदरुद्दीन निवासी सूरजमल जैन नगर रतलाम को नगर निगम में दरोगा के पद से सेवानिवृत हुए थे। उन्हें सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम से 7 लाख रुपए मिले थे। उक्त रुपयों में से करीबन ढाई लाख रुपए उन्होंने खर्च कर दिए थे। शेष करीब 4 लाख 50 हजार रुपए इंडियन बैंक में उनके खाते में जमा थे। पाटीदार के अनुसार अर्जुन नगर में उनके मकान का काम चल रहा था। इसी दौरान जून 2020 के प्रथम सप्ताह उनसे एक व्यक्ति मिला। उसने अपना नाम संजय सोलंकी निवासी दौर बताया।

      मकान दो मंजिला बनाने की दी सलाह

      अपर लोक अभियोजक ने बताया कि संजय सोलंकी ने बदरुद्दीन को अपना मकान दो मंजिला बनवाने की सलाह दी। इसके लिए उसने बैंक से साढ़े आठ प्रतिशत ब्याज की दर से 15 लाख रुपए का लोन दिवाने का वादा भी किया। इसके लिए उसने बदरुद्दीन से उनके बैंक का स्टेटमेंट सहित अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट मांगे। इसके बाद 20 जून 2020 को सुबह करीब 9-10 बजे संजय सोलंकी उनके घर आया। उसने स्टाम्प ड्यूटी के लिए दो-दो हजार रुपए टिकट के तथा एक हजार रुपए खर्च के मांगे। संजय के मांगने पर बदरुद्दीन ने इंडियन बैंक के पांच चेक दिए जिस पर आरोपी संजय सोलंकी ने उनके सामने पांचों चेक पर एक-एक हजार रुपए की राशि लिखी और बदरुद्दीन के हस्ताक्षर भी करवाए।

      मैनेजर मौका देखने आएंगे, फोन बंद कर लेना

      आरोपी संजय सोलंकी ने चेक लेने के बाद बदरुद्दीन से कहा कि वे सुबह 11 से अपराह्न 4 बजे तक अपना फोन बंद रखें। उसने बताया कि मैनेजर मौका देखने आएंगे जिस पर लोन लिया जाना है। बदरुद्दीन ने वैसा ही किया और शाम 5 बजे संजय सोलंकी को कॉल किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। जब संपर्क नहीं हुआ तो वे इंडियन बैंक पहुंचे और तो पता चला कि उनके खाते से 4 लाख 5 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। बैंक में यह भी पता चला कि आरोपी द्वारा उनके द्वारा दिए गए सभी चैक में लिखी राशि में हेरा-फेरी कर चार लाख रुपए से अधिक निकाल लिए गए हैं। इस धोखाधड़ी की शिकायत बकरुद्दीन ने स्टेशन रोड थाने पर की जहां आरोपी संजय सोलंकी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 में एफआईआर दर्ज की।

      ऐसे किया राशि का ट्रांजेक्शन

      प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की और 13 अक्तूबर 2020 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर उसके बैंक खाते व स्टेटमेंट की जानकारी इंडियन बैंक की विजयनगर इंदौर शाखा से प्राप्त की गई। इसमें पता चला कि उसके खाते में 4 लाख 5 हजार रुपए जमा हुए हैं। उसने सेल्फ चेक के माध्यम से दो लाख रुपए विड्रॉल किए। 20 जून 2020 को 50-50 हजार रुपए चार अन्य खातों में आईएमपीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। पुलिस को संजय के मकान से 30 हजार रुपए नगद, लोन दिलाने की रजिस्ट्री की छाया प्रति, 1 लाख रुपए व 5 हजार रुपए नगदी व उसकी अपूर्व कॉलोनी रतलाम स्थित ससुराल से 13 हजार रुपए जब्त हुई। इस तरह से कुल 1 लाख 48 हजार रुपए जब्त हुए हैं।

      चेक में ऐसे की हेरा-फेरी

      अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने बताया कि अभियुक्त संजय सोलंकी ने जो पांच चेक फरियादी बकरुद्दीन से लिए थे। उन पर उसने ‘एक’ में ‘यासी’ शब्द जोड़कर ‘एकयासी’ कर लिया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उक्त सभी चैक, जमा पर्ची, उसके स्वयं के चेक जांच के लिए भोपाल लैब भेजे थे। जहां जांच में चेक पर ‘यासी’ शब्द बाद में लिखना पाया गया। पांचों चेक, जमा पर्ची, स्वयं के चेक में आरोपी संजय सोलंकी की राइटिंग पाई गई।

      इन धाराओं में हुई सजा

      दोषसिद्ध पाए जाने पर सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त संजय सोलंकी (42) निवासी मड़ावदा, तहसील खाचरौद, जिला उज्जैन, हाल मुकाम 278 कल्याण कॉलोनी पीथमपुर जिला धार को दंडित किया। अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 में 7 वर्ष, धारा 467 में 10 वर्ष, धारा 468 में 7 वर्ष व धारा 471 में 7 वर्ष की सजा और सभी धाराओं में 500-500 रुपए के जुर्माने से दंडित किया गया है। अभियुक्त गिरफ्तारी के बाद से जेल में है।

      ]]>
      Fri, 18 Jul 2025 22:27:07 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ...ताकि न हो सायबर FRAUD ! रतलाम पुलिस ने 7900 मोबाइल फोन नंबर करवाए ब्लॉक, आप भी लें सायबर फ्रॉड हेल्पलाइन 7049127420 की मदद https://acntimes.com/Ratlam-police-got-7900-mobile-phone-numbers-blocked https://acntimes.com/Ratlam-police-got-7900-mobile-phone-numbers-blocked एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आपके साथ सायबर धोखाधड़ी न हो इसके लिए रतलाम एसपी अमित कुमार और यहां की सायबर सेल लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। इनके द्वारा अब तक 7900 मोबाइल फोन नंबरों को ब्लॉक करवाया जा चुका है जो सायबर फ्रॉड में संलिप्त पाए गए हैं। रतलाम पुलिस द्वारा धोखे से हड़पी गई राशि भी फ्रीज करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

      एसपी अमित कुमार ने बताया कि सायबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर रतलाम की सायबर सेल द्वारा तत्काल एक्शन लिया जाता है। इन शिकायतों को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर कर धोखाधड़ी वाली राशि फ्रीज करवाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

      ऐसे करते हैं धोखाधड़ी

      एसपी के अनुसार सायबर फ्रॉडस्टर धोखाधड़ी करने के लिए फर्जी बैंक खाते एवं फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग करते हैं। ये सिम अलग-अलग राज्यों से लोगों को लालच देकर या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदी जाती हैं। इनका उपयोग सायबर फ्रॉड करने वाले हॉटस्पॉट पर उपयोग किया जाता है। इस प्रकार के नंबरों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करवाने की कार्रवाई की जा रही है।

      रतलाम की सायबर सेल की थपथपाई पीठ

      एसपी ने बताया कि रतलाम की सायबर सेल चौकन्नी होकर लगातार बेहतर काम कर रही है। सायबर सेल द्वारा बीते कुछ दिनों में 3400 से अधिक मोबाइल नंबरों की पहचान की जो सायबर फ्रॉड से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। इन सभी नंबरों को ब्लॉक करवाया गया है ताकि इनका धोखाधड़ी में उपयोग नहीं किया जा सके। रतलाम पुलिस अब तक ऐसे 7900 नंबर ब्लॉक करवाए जा चुके हैं।

      ये रख रहे धोखेबाजों पर नज़र

      बता दें कि, सायबर अपराध और ठगी को रोकने के लिए एसपी अमित कुमार के निर्देशन और एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सायबर सेल कार्य कर रही है। इस टीम में प्रधान आरक्षक मनमोहन सिंह, हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, राहुल पाटीदार और मोर सिंह आदि शामिल हैं। इनके द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए सायबर फ्रॉड हेल्पलाइन 7049127420 की निरंतर मॉनिटरिंग की जाती है।

      ]]>
      Thu, 17 Jul 2025 14:05:49 +0530 Niraj Kumar Shukla
      मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई ! फायदा बाजार पर 1.50 लाख और घराना ड्रिंकिंग वाटर कम्पनी पर 50 हजार रुपए जुर्माना https://acntimes.com/Fine-imposed-on-Ratlams-Faiza-Bazaar-and-Udaipurs-Gharana-Water-Company-for-selling-substandard-goods https://acntimes.com/Fine-imposed-on-Ratlams-Faiza-Bazaar-and-Udaipurs-Gharana-Water-Company-for-selling-substandard-goods एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मिलावट के विरुद्ध जारी अभियान के तहत जिले के दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। रतलाम शहर के फायदा बाजार पर 1 लाख 50 हजार रुपए और उदयपुर की घराना ड्रिंकिंग वाटर कंपनी प 50 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। यह कार्रवाई खाद्य और पेय सामग्री के अमानक पाए जाने पर की गई है

      कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसके तहत विभाग की टीम द्वारा खाद्य सामग्री के सैंपल लिए जा रहे हैं और भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच करवाई जा रही है। ऐसी ही कार्रवाई कुछ समय पूर्व भी हुई थी। इसमें रतलाम शहर के फायदा बाजार से काबुली चने और नामली मंडी के अंदर स्थित दिव्यांशी सांची पॉर्लर से उदयपुर की घराना कंपनी के ड्रिंकिंग वाटर का सैंपल लिया गया। ये दोनों ही सैंपल जांच में अमानक पाए गए। इसके चलते विभाग द्वारा प्रकरण तैयार कर न्याय निर्णयन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए थे। न्याय निर्णयन अधिकारी ने दोनों ही प्रकरणों में जुर्माना लगाया गया। फायदा बाजार पर एक लाख 50 हजार एवं घराना ड्रिंकिंग वाटर कम्पनी पर 50 हजार रुपए जुर्माना किया गया है। 

      इन संस्थानों से भी लिए सैंपल

      खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा आलोट तहसील के बरखेड़ा कला गांव में भी कार्रवाई की गई। यहां सेठिया किराना से चाय पत्ती व चावल, मुकेश किराना से चाय पत्ती एवं जय माता दी ट्रेडर्स से सेव, साबूदाना एवं घी के नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जहां से रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

      स्वच्छता और गुणवत्ता की दी चेतावनी

      खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान सैंपल लेने के साथ ही दुकान संचालकों को अपने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और गुणवातायुक्त खाद्य पदार्थो का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

      ग्राहक अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक

      अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे के अनुसार ग्राहकों का अधिकार है उन्हें जो भी वस्तु बेची जा रही है वह शुद्ध और गुणवत्ता वाली हो। इसी प्रकार चुकाए गए मूल्य के एवज में मिली सेवा भी उसके अनुरूप होनी चाहिए। यदि इसमें किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता है तो ग्राहक को जागरूकता का परिचय देते हुए आपत्ति दर्ज कराना चाहिए। ग्राहक ऐसे मामलों में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के टीआईटी रोड स्थित मार्गदर्शन केंद्र अथवा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों से भी संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्राहकों के अधिकारियों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

      ]]>
      Wed, 16 Jul 2025 10:55:42 +0530 Niraj Kumar Shukla
      ये है ‘मजाक’ भोजन योजना ! विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन में खीर&पूरी की जगह परोसे मुट्ठीभर परमल और सेव, वीडियो हुआ वायरल, APC सहित 5 को नोटिस https://acntimes.com/Students-were-served-Parmal-and-Sev-in-the-mid-day-meal-video-went-viral https://acntimes.com/Students-were-served-Parmal-and-Sev-in-the-mid-day-meal-video-went-viral एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जनपद के लालगुवाड़ी स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों को मध्याह्न भोजन में मुट्ठीभर परमल और सेव परोसने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस दिन उन्हें परमल और सेव परोसे गए उस दिन का मीनू खीर-पूरी निर्धारित है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिला पंचायत की मध्याह्न भोजन शाखा के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा ने सहायक कार्यक्रम समन्वयक सहित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी को वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

      जानकारी के अनुसार मामला रतलाम जिले के लालगुवाड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का है। यहां मध्याह्न भोजन उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी सरस्वती स्वयं सहायता समूह लालगुवाड़ी की है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 24 जून 2025 का है और इस दिन मंगलवार था। मध्याह्न भोजन योजना के निर्धारित मीनू के अनुसार मंगलवार को बच्चों को खीर-पूरी देना नियत है। इसके बावजूद विद्यालय में बच्चों की थाली में मुट्ठीभर परमल (मुरमुरे) और सेव परोसे गए। कई बच्चों की थाली में तो सिर्फ परमल ही देखने को मिले। वीडियो में कुछ बच्चे ऐसे भी नजर आ रहे हैं जिनके हिस्से थाली ही नहीं आई, ऐसे बच्चों की हथेली में ही परमल के कुछ दाने पकड़ा दिए गए।

      संज्ञान में आया तो दिए जांच के आदेश

      मध्याह्न भोजन के एवज में विद्यार्थियों को परमल व सेव दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर होने को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शृंगार श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया। उन्होंने जिला पंचायत की मध्याह्न भोजन शाखा के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

      पांच लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी

      अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी शर्मा ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पांच लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इनमें रतलाम जनपद शिक्षा केंद्र सहायक कार्यक्रम समन्वयक (APC) विवेक नागर, विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक (BAC) भूपेंद्रसिंह सिसौदिया एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय लालगुवाड़ी की प्रधानाध्यापक विजया मैड़ा, सरस्वती स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शांताबाई एवं सचिव कमलाबाई शामिल हैं। जारी नोटिस में सभी जिम्मेदारों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोडल अधिकारी ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1965 के तहत कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी है।

      ]]>
      Tue, 15 Jul 2025 23:13:31 +0530 Niraj Kumar Shukla
      खबर पत्रकारों की : भव्य रूप में होगा रतलाम प्रेस क्लब का तीसरा उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार वितरण समारोह, कार्यकारिणी में चार विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल https://acntimes.com/Ratlam-Press-Club-working-committee-meeting-concluded https://acntimes.com/Ratlam-Press-Club-working-committee-meeting-concluded एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम प्रेस क्लब द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले अपने सदस्यों को पुरस्कृत किया जाता है। वर्ष 2024 की पत्रकारिता के लिए इस वर्ष पुरस्कार दिए जाएंगे। यह तीसरा पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

      यह निर्णय रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। सचिव यश शर्मा बंटी ने बताया कि संस्था द्वारा इसी माह अथवा अगस्त में आयोजित होगा। इसकी तारीख और स्थान अतिथियों की उपलब्धता के आधार पर नियत किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। आयोजन की आवश्यकतानुसार अन्य समितियों का गठन भी आगामी दिनों में किया जाएगा।

      बैठक में प्रेस क्लब भवन के एक हिस्से को जर्जर होने से बचाने के लिए नगर निगम से तृतीय तल पर जल्द काम शुरू करने के लिए पत्राचार करने के लिए भी निर्णय लिया गया। संस्था द्वारा सदस्यों को प्रदान किए जाने वाले परिचय-पत्र बनाने का काम शुरू हो गया है। ये परिचय पत्र दो वर्ष के लिए मान्य होंगे। इसके लिए डिजाइनर द्वारा उपलब्ध करवाए गए प्रारूप का अवलोकन भी किया गया। कार्यसमिति सदस्यों ने प्रारूप में आवश्यक सुधार के सुझाव भी दिए।

      विशेष आमंत्रित सदस्यों का हुआ मनोनयन

      कार्यसमिति में 5 विशेष आमंत्रित सदस्यों के मनोनयन का भी प्रावधान है। इसके चलते चार सदस्यों का मनोनयन भी सर्वानुमति से किया गया। इनमें पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन, वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द उपाध्याय, आरिफ कुरैशी एवं अदिति मिश्रा शामिल हैं। शेष एक पद के लिए आगामी दिनों में मनोनयन किया जाएगा।

      पुरस्कार समारोह के लिए ये समितियां बनीं

      अर्थव्यवस्था समिति : राजेश जैन, दिलजीतसिंह मान, विनोद वाधवा एवं किशोर जोशी।

      तैयारी एवं व्यवस्था समिति : सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, हेमंत भट्ट, नीरज बरमेचा, चन्द्रशेखर सोलंकी एवं सिकन्दर पटेल।

      तकनीकी समिति : कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शुक्ला, अदिति मिश्रा, प्रदीप नागौरा, मानस व्यास एवं समीर खान।

      आमंत्रण समिति : मुकेशपुरी गोस्वामी, यश शर्मा, सौरभ कोठारी, सुजीत उपाध्याय, दिनेश दवे, भेरूलाल टांक एवं विजय मीणा को शामिल किया गया।

      स्वागत सत्कार एवं मंच व्यवस्था समिति : नीलेश बाफना, चेतन्य शर्मा, चंद्रशेखर सोलंकी एवं धरम वर्मा।

      ये रहे उपस्थित

      बैठक में अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, दिलजीतसिंह मान, सचिव यश शर्मा ‘बंटी’, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शुक्ला, सहसचिव हेमंत भट्ट, दिनेश दवे, प्रदीप नागौरा, चन्द्रशेखर सोलंकी, किशोर जोशी, सिकन्दर पटेल, नीलेश बाफना, विनोद वाधवा, चेतन्य शर्मा, मानस व्यास उपस्थित रहे।

      ]]>
      Tue, 15 Jul 2025 10:41:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
      बड़े काम & बड़ा इनाम ! SI सत्येंद्र रघुवंशी और आरक्षक राहुल जाट को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, NIA के मोस्टवांटेड आतंकी को पकड़ने पर मिली पदोन्नति https://acntimes.com/Ratlam-SI-Satyendra-Raghuvanshi-and-constable-Rahul-Jat-got-out-of-turn-promotion https://acntimes.com/Ratlam-SI-Satyendra-Raghuvanshi-and-constable-Rahul-Jat-got-out-of-turn-promotion एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के दो पुलिसकर्मियों को उनके काम के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। इनमें उप निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी और आरक्षक राहुल जाट शामिल हैं। दोनों को यह इनाम एनआईए (NIA) के मोस्ट वांटेड आतंकी को पकड़ने के लिए मिला है।

      पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार पुलिस द्वारा रतलाम के स्टेशन रोड थानांतर्गत शेरनीपुरा में गत 2 अप्रैल 2025 को प्रतिबंधित आंतकी संगठन अलसुफा के सदस्य फरार आतंकी फिरोज उर्फ सब्जी को गिरफ्तार किया गया था। आतंकी पर एनआईए द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसकी गिरफ्तारी में उप निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी और आरक्षक राहुल जाट की भूमिका काफी अहम् रही। इसके लिए दोनों की पदोन्नति के लिए एक प्रस्ताव एसपी अमित कुमार के माध्यम से पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया था।

      यह रही पदोन्नति की प्रक्रिया

      पदोन्नति का प्रस्ताव क्रम से पूर्व पदोन्नति समीक्षा समिति के समक्ष पेश किया गया। समीक्षा समिति ने उक्त प्रस्ताव का सूक्ष्मता से अध्ययन किया। इसके बाद समिति ने उप निरीक्षक रघुवंशी तथा आरक्षक जाट को पदोन्नति प्रदान करने की अनुशंसा की गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन द्वारा प्रेषित प्रस्ताव और समिति की अनुशंसा के आधार पर दोनों को पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया। उप निरीक्षक रघुवंशी को निरीक्षक तथा आरक्षक जाट को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाया गया है। दोनों को पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 70 (ख) के अंतर्गत उच्च पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की गई है।

      ]]>
      Tue, 15 Jul 2025 01:10:39 +0530 Niraj Kumar Shukla
      गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों को ऐसा दंड ! शिक्षक दिवस पर वायरल हुआ था शराबी शिक्षक की करतूत का वीडियो, गुरु पूर्णिमा पर कलेक्टर ने दे दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति https://acntimes.com/2-teachers-got-big-punishment-in-Ratlam-on-Guru-Purnima-one-got-compulsory-retirement-other-dismissed https://acntimes.com/2-teachers-got-big-punishment-in-Ratlam-on-Guru-Purnima-one-got-compulsory-retirement-other-dismissed प्राथमिक विद्यालय सेमलखेड़ी के सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा ने काटी थी पांचवीं की छात्रा की चोटी

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शराब के नशे में पांचवीं की छात्रा की चोटी काटने वाले सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा को कलेक्टर राजेश बाथम ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति देकर दंडित किया है। आरोपी शिक्षक को उसके कुकृत्य के लिए करीब 10 महीने बाद दीर्घशास्ति से दंडित किया गया है। शिक्षक मईड़ा के कृत्य का वीडियो पिछले साल शिक्षक दिवस पर वायरल हुआ था और दंड गुरु पूर्णिमा के दिन मिला। इसी दिन एक अन्य शिक्षक को भी बर्खास्त किया गया है।

      जानकारी के अनुसार शासकीय हाईस्कूल नायन संकुल के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 2 सेमलखेड़ी के सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा का एक वीडियो शिक्षक दिवस के दिन काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो 4 सितंबर 2024 को रिकॉर्ड हुआ था। इसमें शिक्षक नशे की हालत में कक्षा 5वीं की एक छात्रा की चोटी काट कर शेखी बघारते हुए नजर आया था। मामला संज्ञान में आने पर मईड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। आरोपी की विभागीय जांच भी की जा रही थी। जांच रिपोर्ट आने पर कलेक्टर ने गुरु पूर्णिमा (10 जुलाई, 2025) को कलेक्टर राजेश बाथम ने मईड़ा को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया।

      पुलिस ने दर्ज किया था केस

      मामले में रावटी पुलिस ने आरोपी सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा निवासी ग्राम बड़लीपाड़ा नायन के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75, बीएनएस की धारा 115(2), भारतीय दंड विधान की धारा 323 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने शंकरलाल पिता मन्नालाल बोरिया (55) निवासी इंद्रा कॉलोनी रावटी की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

      लकड़ी और स्केल से की थी मारपीट, चोटी भी काटी

      सहायक शिक्षक मईड़ा 4 सितंबर, 2024 को अपराह्न 4.30 बजे शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचा था। जहां उसने पहले पांचवीं की एक छात्रा के साथ लकड़ी और स्केल से मारपीट की। इससे भी उसका जी नहीं भरा तो उसने कैंची लेकर छात्रा के बाल भी काट दिए थे।

      यह भी देखें : रतलाम के शराबी सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा के विरुद्ध FIR दर्ज, नशे में स्कूल पहुंच छात्रा के साथ किया था अशोभनीय कृत्य

      इस शिक्षक को किया बर्खास्त

      गुरु पूर्णिमा के दिन एक और शिक्षक को सजा मिली। कलेक्टर राजेश बाथम ने शासकीय हाईस्कूल उमर के प्राथमिक विद्यालय आमलीघाटा के निलंबित प्राथमिक शिक्षक ईश्वरलाल परमार को बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई शिक्षक को कनिष्ठ खंड सैलाना के प्रथम व्यवहार न्यायाधीश एकाग्र चतुर्वेदी द्वारा दंडित किए जाने के कारण की गई है। न्यायालय ने अपराधिक प्रकरण क्रमांक एससीएनआईए 17/22 निर्णय दिनांक 03.09.2024 धारा 138 पराक्रम्य अधिनियम 1881 के अंतर्गत अपराध प्रमाणित किए जाने पर दोषसिद्ध होने से दंडित किया। आरोपी शिक्षक को सामान्य कारावास तथा 2 लाख 56 हजार 500 रुपए के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई। आरोपी शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के उपनियम(1) एवं (3) के अंतर्गत कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसके चलते कलेक्टर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 10(नौ) के तहत बर्खास्त किया।

      ]]>
      Thu, 10 Jul 2025 23:44:06 +0530 Niraj Kumar Shukla
      प्रेम संबंध का दुखद अंजाम ! महिला साथ रहने के लिए बना रही थी दबाव, प्रेमी ने गला घोंटकर कर दी हत्या https://acntimes.com/Tragic-end-of-love-affair-in-Ratlam--When-the-woman-put-pressure-on-the-lover-to-stay-with-her-he-killed-her https://acntimes.com/Tragic-end-of-love-affair-in-Ratlam--When-the-woman-put-pressure-on-the-lover-to-stay-with-her-he-killed-her पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली अंधेकत्ल की गुत्थी, शिवगढ़ के महुड़ीपाड़ा गांव की गुड्डीबाई की हत्या के आरोप में प्रेमी को दबोचा

      एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विवाहेत्तर अवैध संबंधों के दुखद अंजाम का एक और मामला रतलाम जिले में सामने आया है। जिले के महुड़ीपाड़ा गांव की 35 वर्षीय महिला के अंधे कत्ल के मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथ रहने का दबाव बनाने वाली प्रेमिका की दुपट्टे से गला दबा कर हत्या कर दी है जिसे वारदात के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोच लिया।

      पुलिस के अनुसार 07 जुलाई 2025 को शिवगढ़ थानांतर्गत ग्राम पाडलियाघाटा में शिवगढ़-बाजना रोड सोगल डुंगरी घाट रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पर शिवगढ़ थाने में मर्ग क्रमांक 27/25 धारा 194 बी.एन.एस.एस. का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूछताछ में मृतका की पहचान गुड्डी पति कालू सिंगाड़ निवासी मऊडीपाड़ा बायड़ी थाना शिवगढ़ के रूप में हुई। महिला की पहचान उसके पति कालू एवं भाई विष्णु पिता दूदा गरवाल ने की

      पति ने एक व्यक्ति के साथ जाते देखा था

      (लोगों से पूछताछ करती पुलिस)

      परिजन एवं साक्षियों ने पुलिस को बताया कि गुड्डी 06 जुलाई 2025 को रावटी गई थी लेकिन वापस घर पर नहीं लौटी। पुलिस ने पति कालू पिता मोहन सिंगाड (40) से पूछताछ की गई। उसने बताया कि घटना से पहले उसने अपनी पत्नी गुड्डीबाई को दशरथ गुर्जर नामक व्यक्ति के साथ मोटर सायकिल पर बैठकर रावटी से बाजना तरफ जाते देखा था। इस आधार पर संदेही दशरथ पिता बल्लु गुर्जर से भी पूछताछ की गई तो उसने गुड्डी की हत्या करना कबूल कर लिया।

      बाजार जाने के बहाने ले गया और गला घोंट दिया

      आरोपी दशरथ ने पुलिस को बताया कि उसका गुड्डी से प्रेम संबंध था। वह मेरे घर पर साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। इससे वह काफी परेशान हो चुका था। इस कारण वह उसे बजना के बाजार जाने के बहाने अपने साथ ले गया और रस्ते में मौका देखकर दुपट्टे से गुड्डी का गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दशरथ गुर्जर के विरुद्ध अपराध धारा 103 बी.एन.एस. व 3(2)(V) SC-ST Act का पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि, मृतका गुड्डीबाई के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है।

      मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल ने की मदद

      अंधे कत्ल का खुलासा करने में पुलिस की मदद गुड्डीबाई की कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन ने की। रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला के अनुसार मोबाइल लोकेशन से ही स्पष्ट हुआ था कि गुड्डीबाई की हत्या के वक्त आरोपी दशरथ भी पास में था। कॉल डिटेल से यह भी पता चला कि गुड्डीबाई और दशरथ के बीच हमेशा मोबाइल पर बात होती थी। सामान्य बातचीत से शुरू हुआ मामला गहरे प्रेम संबंध में तब्दील हो गया। गुड्डी ने दशरथ पर साथ रखने का दबाव बनाना शुरू कर दिया जिससे पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी ने यह तरीका अपनाया।

      ]]>
      Wed, 09 Jul 2025 11:14:28 +0530 Niraj Kumar Shukla
      माहौल बिगाड़ने का करतब ! मोहर्रम के जुलूस के दौरान मुंह में केरोसिन भर हिंदू राष्ट्र के भगवा बैनर पर उगली आग, हिंदुओं ने जले बैनर तले पढ़ी हनुमान चालीसा, 4 आरोपी गिरफ्तार https://acntimes.com/Saffron-flag-of-Hindu-nation-burnt-in-fire-spewed-from-mouth-during-Moharram-procession-in-MP-Hindus-protest https://acntimes.com/Saffron-flag-of-Hindu-nation-burnt-in-fire-spewed-from-mouth-during-Moharram-procession-in-MP-Hindus-protest एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र के रतलाम जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला सामने आया है। आदिवासी बहुल कस्बे सैलाना में मुहर्रम के जलूस के दौरान करतब दिखाकर हिंदू राष्ट्र का भगवा बैनर जलाने का वीडियो वायरल होने से आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित हिंदू संगठनों ने बाजार बंद करवाकर प्रदर्शन किया और जले भगवान बैनर के नीचे हनुमान चालीसा भी पढ़ी। पुलिस ने मामले में मुस्लिम समाज के चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

      जिले के सैलाना में रविवार रात को मुस्लिम समाज द्वारा मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। वीडियो मस्जिद चौराहे का बताया जा रहा है जिसमें जलूस के साथ चल रहे अखाड़े में कुछ लोग केरोसीन भरकर मुंह से आग उगलते नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा आग उगलने से चौराहे पर ऊपर लगा हिंदू राष्ट्र लिखा एक भगवा बैनर जल गया। इससे आक्रोशित हिंदू समाज ने सोमवार को सैलाना में बाजार बंद करवा दिया और जले हुए बैनर के नीचे सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ी।

      प्रदर्शन में ये भी रहे मौजूद

      प्रदर्शन के दौरान विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारी विभाग संयोजक वीनू शर्मा, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, सहसंयोजक आशु टॉक, सह सयोजक मुन्नू कुशवाहा, धर्मप्रसार प्रमुख बबला गुर्जर जिला सह बल उपासना प्रमुख महेश राव प्रचार-पसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, विद्यार्थी प्रमुख मोनू मराठा सह विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा, गोरक्षा प्रमुख दीपक प्रजापत सह गो रक्षा प्रमुख गनी शक्तावत  जिला सुरक्षा प्रमुख नक्श परासिया सैलाना प्रखंड सहित बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

      पुलिस के समझाने से भी नहीं माने लोग

      मोहर्रम के जुलूस के दौरान हिंदू राष्ट्र का बैनर जलाए जाने से उपजे आक्रोश के चलते एडिशनल एसपी राकेश खाखा, एसडीएम मनीष जैन, डीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी नीलम बघेल, रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला, थाना प्रभारी सुरेश गडरिया, रावटी थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई और धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागबान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। लोगों ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा यह कृत्य जानबूझ कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए किया गया है। अतः ऐसे लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकालने की मांग भी की।

      चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज

      मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। मामले में हिंदू समाज की ओर से कुलदीप गुर्जर नामक युवक की शिकायत पर चार आरोपियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की है। प्रकरण भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296 और 326 (1) के दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार घटना रविवार को रात करीब 11 बजे की थाने से करीब 500 मीटर की दूर मस्जिद चौराहे की है जहां मोहर्रम के जुलूस में ताजिये से आगे चल रहे अखाड़े के प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों ने केरोसीन की मदद से मुंह से आग निकाल कर चौराहे पर लगा हिंदू राष्ट्र लिखा भगवा बैनर जला दिया। ग्रामीण एसडीओपी पाटनवाला के अनुसार सभी नामजद आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया है।

      इनके कारण बिगड़ा माहौल

      • सहजाद पिता सलीम मेव, निवासी कालिकामाता रोड, सैलाना।
      • बबलू शाह उर्फ इस्माइल, निवासी सैलाना।
      • भय्यू खां पिता मुन्ना खां, निवासी कालिकामाता रोड, सैलाना।
      • अज्जू पिता रमजानी शाह, निवासी मस्जिद चौराहा, सैलाना।

      NAC और NSA में होगी कार्रवाई

      एएसपी राकेश खाका ने कहा है कि आज मुझे सेवा के दो वर्षों में पहली बार सैलाना आने का अवसर मिला है। यह नगर हमेशा से शांति का टापू रहा है। जो घटना हुई है, उससे जितना आपको दुःख है, उतना ही मुझे भी है। हमनें इस घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जो भी दोषी हैं, उन पर आवश्यकता अनुसार NAC और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) जैसी धाराएं भी लगाई जाएंगी।

      ]]>
      Mon, 07 Jul 2025 17:16:23 +0530 Niraj Kumar Shukla
      राष्ट्रीय एकता संगोष्ठी सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय भावना है और रतलाम भारत का लघु रूप& विनय पत्राले https://acntimes.com/Bharat-Bharti-Sanstha-organized-National-Unity-Seminar-2025 https://acntimes.com/Bharat-Bharti-Sanstha-organized-National-Unity-Seminar-2025 एसीएन टाइम्स @ रतलाम । “यह संगोष्ठी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय भावना है। हम रतलाम को भारत का लघु रूप मानते हैं, जहाँ पंजाब का उत्साह, बंगाल की संवेदनशीलता, राजस्थान की सांस्कृतिक गरिमा और दक्षिण भारत की व्यावहारिकता एक साथ साकार हो रही हैं। भारत-भारती इसी भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम है।”

      यह बात भारत भारती संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनय पत्राले ने राष्ट्रीय एकता संगोष्ठी 2025 में कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता को केवल राजनैतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और मानवीय स्तर पर सशक्त करने की आवश्यकता है। बता दें कि पत्राले आयोजन समिति के अध्यक्ष भी हैं। उनके मार्गदर्शन में हुई संगोष्ठी में देश के विभिन्न प्रांतों से रतलाम में बसे नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन ने विविधता में एकता के सजीव दर्शन कराए और एक नए सामाजिक संवाद की शुरुआत की।

      संगोष्ठी संवाद, सहिष्णुता और सशक्तिकरण का मंत्र है- अंकलेसरिया

      विशेष अतिथि एवं सामाजसेवी गुस्ताद अंकलेसरिया ने कहा कि “आज जब देश विविधता की चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में यह एकता संगोष्ठी समाज में संवाद, सहिष्णुता और सशक्तिकरण का मंत्र लेकर आई है। हमें अपनी भाषा, वेशभूषा और परंपराओं को साझा करना चाहिए, ताकि हमारी जड़ें मजबूत हों और शाखाएँ विश्व में फैल सकें।” अध्यक्ष कमल वसले ने भी विचार व्यक्त किए।

      एडवोकेट दवेसर बनीं रतलाम संयोजक

      संगोष्ठी के दौरान भारत-भारती संस्था की रतलाम संयोजक का दायित्व एडवोकेट एवं समाजसेवी अदिति दवेसर को दिया गया। सह संयोजक प्रवीण रामावत बनाए गए। आयोजन समिति में विक्रम चौधरी, राकेश यादव, राहुल सक्सेना, विम्पी छाबड़ा, डॉ. प्रवीणा दवेसर, डॉ. हितेश पाठक, किरण दीक्षित, विशाल चतुर्वेदी, मीनाक्षी मलिक सहित अन्य शामिल रहे। संचालन डॉ. रविन्द्र उपाध्याय ने किया। आभार प्रदर्शन रतलाम की नवनियुक्ति संयोजक अदिति दवेसर ने किया। उन्होंने भारत भारती, उसके उद्देश्य और संगोष्ठी पर भी प्रकाश डाला।

      ]]>
      Mon, 07 Jul 2025 06:03:09 +0530 Niraj Kumar Shukla