मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की रतलाम हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व BJP जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की अगवानी, हेलीकॉप्टर से ताल हुए रवाना

उज्जैन लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आलोट विधानसभा के ताल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रोड शो के लिए जेट विभान से रतलाम स्थित बंजली हवाई पट्टी पहुंचे। यहां वे हेलीकॉप्टर से ताल रवाना हुए।

May 6, 2024 - 18:00
May 6, 2024 - 18:13
 0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की रतलाम हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व BJP जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की अगवानी, हेलीकॉप्टर से ताल हुए रवाना
रतलाम की बंजली हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगवानी करते कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप।

ताल में रोड शो के लिए हेलीकॉप्टर से हुए रवाना, भाजपा जिला अध्यक्ष को भी साथ ले गए

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जेट विमान से सोमवार को रतलाम में बंजली हवाई पट्टी पहुंचे। यहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने उनकी अगवानी की। डॉ. यादव कुछ समय रतलाम में रुककर ताल में रोड शो में शामिल होने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय भी रवाना हुए।

बंजली हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रबंध समिति सदस्य प्रवीण सोनी सहित अन्य शामिल रहे।

हैलीपैड पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, निमिष व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, लालबहादुर पाटीदार, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, विधानसभा संयोजक प्रहलाद राठौड़, दिनेश धाकड़, राजेंद्र जाट, महामंत्री हेमंत राहोरी, प्रबंध समिति सदस्य प्रवीण सोनी, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।