इंतजार खत्म, अब फैसले की घड़ी : 4 जून को रतलाम के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में 70 टेबलों पर होगी मतों की गणना

लोकसभा निर्वाचन के फैसले की घड़ी आ गई है। मतों की गिनती 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और दोपहर तक रुझान भी स्पष्ट हो जाएगा कि सरकार किसकी बनने वाली है।

Jun 3, 2024 - 23:30
 0
इंतजार खत्म, अब फैसले की घड़ी : 4 जून को रतलाम के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में 70 टेबलों पर होगी मतों की गणना
लोकसभा निर्वाचन के लिए डाले गए मतों की गणना 4 जून को होगी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत रतलाम जिले में हुए मतदान की मतगणना 4 जून को रतलाम के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र पर होगी। मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद रूप से की गई हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम के निर्देशन में प्रशिक्षित कर्मी मतगणना कार्य करेंगे। मतगणना कर्मियों को सुबह 6.00 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। मतगणना स्थल पर प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की ईवीएम से होने वाली मतगणना के लिए कक्ष निर्धारित किए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा की गणना कक्ष क्रमांक 5 में होगी। रतलाम ग्रामीण के लिए कक्ष क्रमांक 6, आलोट के लिए कक्ष क्रमांक 7, सैलाना के लिए कक्ष क्रमांक 8 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर की मतगणना के लिए कक्ष क्रमांक 9 निश्चित है। प्रत्येक मतगणना कक्ष के कलर कोड भी निर्धारित किए गए हैं।

150

हर हाल में मतगणना के लिए 14 टेबल

500
200

हर हाल में 14 टेबलों पर मतगणना की जाएगी। इस अनुसार कुल 70 टेबलों पर मतों की गणना होगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना सहायक, एक गणना पर्यवेक्षक तथा एक सूक्ष्म प्रेक्षक तैनात रहेगा। मतगणना परिसर में आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे। सुबह 8.00 बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना के पूर्व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 के अंतर्गत सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपनी घोषणा पढ़ेंगे।

ढाई हजार अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे तैनात

मतगणना स्थल पर विभिन्न कार्यों के लिए लगभग ढाई हजार अधिकारी -कर्मचारी तैनात रहेंगे। कलेक्टर बाथम के निर्देशन में मतगणना स्थल पर पेयजल, छाया, नाश्ता भोजन, टॉयलेट, शौचालय, मीडिया सेंटर, मतगणनाकर्मियों, राजनीतिक पार्टियों के गणना अभिकर्ताओं के प्रवेश, ईवीएम लाने – ले - जाने के मार्ग, बेरीकेडिंगग, पार्किंग इत्यादि व्यवस्थाएं नियोजित ढंग से की गई हैं।

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को भी दी जिम्मेदारी

मतगणना के दौरान तथा उसके पश्चात कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। जारी आदेश के अनुसार मतगणना स्थल मेन गेट प्रवेश स्थल पर एवं बाहरी परिसर के लिए संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना को तैनात किया गया है। इसी प्रकार मतगणना स्थल के भीतर संपूर्ण परिसर के लिए डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा तथा संपूर्ण रतलाम शहर एवं रैली जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था  हेतु डिप्टी कलेक्टर विवेक सोनकर की तैनाती की गई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।