दुर्गा पूजा पंडाल में दर्दनाक हादसा ! भगदड़ मचने के 17 लोगों की मौत, 35 से अधिक घायल, पीएम और गृह मंत्री ने जताय दुख, अनुग्रह राशि का ऐलान

कोलकाता के चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत की खबर है और करीब 35 लोग घायल हुए हैं। अमित शाह ने कार्यक्रम स्थगित किए, पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि घोषित की।

दुर्गा पूजा पंडाल में दर्दनाक हादसा ! भगदड़ मचने के 17 लोगों की मौत, 35 से अधिक घायल, पीएम और गृह मंत्री ने जताय दुख, अनुग्रह राशि का ऐलान
कोलकाता के दुर्गा पंडाल में हुए दर्दनाक हादसा।

कोलकाता दुर्गा पूजा हादसा ! पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार शाम दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गिरीश पार्क थाना क्षेत्र के चोर बागान स्थित शारदा पार्क के दुर्गा पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भीड़ में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 35 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक लोगों ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री द्वारा अनुग्रह राशि का ऐलान भी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को घायलों से मिलने कोलकाता जाएंगे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बारिश शुरू होने के दौरान चोर बागान सर्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल के निकास द्वार के बाहर प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ अचानक आगे बढ़ने लगी। शाम करीब 7:40 बजे धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कुछ लोग सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसमें करीब 17 लोगों की जान चल गई जबकि 35 से अधिक घायल हो गए।

91 में साल में पहली बार ऐसा हादसा !

हादसे के बाद पुलिस, आपदा प्रबंधन दल और प्रशासनिक अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। कोलकाता पुलिस के अनुसार हादसे के बाद पंडाल को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश से बचने के लिए लोग एक साथ अंदर की ओर बढ़े, जिससे भीड़ अनियंत्रित हो गई। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि पूजा आयोजन के 91 साल के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ें

अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव

हादसे के बाद घायलों को सुरक्षित निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के भी अस्पताल पहुंचने की जानकारी दी गई है। पुलिस और आपदा प्रबंधन कर्मियों ने घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य संभाला।

कोलकाता पुलिस के अनुसार, भारी भीड़ के कारण शारदा पार्क स्थित पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भगदड़ हुई। हादसे के बाद पंडाल को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें

आयोजकों और निजी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में लिया

भगदड़ की घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने पूजा आयोजन से जुड़े आयोजकों और निजी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना के कारणों और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जांच कर रही है। आयोजन स्थल को आवश्यक अनुमति और अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) किस आधार पर जारी किए गए थे, इसे लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

अमित शाह ने स्थगित किए कार्यक्रम, रविवार को अस्पताल जाएंगे

कोलकाता में भगदड़ और बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर के बाद दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी बात की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जानकारी के अनुसार, अमित शाह रविवार को अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री ने घोषित की अनुग्रह राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

राज्यपाल ने भी जताई संवेदना, हेल्पलाइन नंबर जारी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राज्य सरकार की ओर से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया गया है।

कांग्रेस ने उठाया सवाल

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस समय राजनीति करने के बजाय सरकार के साथ सहयोग करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्वयंसेवक बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों ने लाल बाजार स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने के बावजूद प्रतिक्रिया नहीं मिलने की बात बताई है। शुभंकर सरकार ने सवाल उठाया कि पंडाल को अनुमति और क्लीयरेंस देने से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समुचित जांच हुई थी या नहीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और जरूरत पड़ने पर सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग भी की।

ममता बनर्जी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने घटना पर दुख जताया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने कहा कि भगदड़ की खबर से उन्हें गहरा आघात और दुख पहुंचा है। उन्होंने मां दुर्गा से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति एवं साहस देने की प्रार्थना की।

तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता घायलों की जान बचाना और उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाने की अपील की।

ये भी पढ़ें