फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मुंबई में सनसनी, बिश्नोई गैंग द्वारा जिम्मेदारी लेने की बात आई सामने

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक अभिनेता सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मुंबई में सनसनी, बिश्नोई गैंग द्वारा जिम्मेदारी लेने की बात आई सामने
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, बाल-बाल बचे।

मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क में गोलीबारी की खबर, अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित; सलमान खान के साथ काम करने वालों को भी धमकी देने का दावा

Tiger Shroff Firing News ! मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जुहू इलाके के पुष्पा पार्क में हुई कथित फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी की जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग द्वारा ली गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीन अज्ञात बाइक सवारों ने कथित तौर पर पुष्पा पार्क में पहुंचकर फायरिंग की। घटना के दौरान करीब पांच राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में चोट आई है। वे नानावटी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। एक अन्य घायल की पहचान मिस्टर चौहान के रूप में हुई है। अभी हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पार्क में जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें छोटे बच्चों सहित कई लोग मौजूद थे। इसके अलावा, शाम के समय वहां टहलने के लिए पहुंचे लोग भी मौजूद थे। गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मचने की जानकारी सामने आई है। 

बता दें कि, टाइगर श्रॉफ जुहू इलाके में प्रायः फुटबॉल खेलते हैं। वे सेलिब्रिटी प्रैक्टिस सेशन, चैरिटी गेम्स और प्रोफेशनल क्लब ट्रेनिंग (जैसे मुंबई FC और ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के साथ) आदि की गतिविधियों में भी सहभागिता करते हैं।

ये भी पढ़ें

फायरिंग के दौरान सुरक्षित रहे टाइगर श्रॉफ

घटना के बाद अभिनेता की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। पुलिस के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ इस घटना में सुरक्षित हैं। उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। घटनास्थल से संबंधित एक वीडियो सामने आने का भी दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में एक कार के निकलने के दौरान लोगों की भीड़ दिखाई देती है। इसके बाद गोली चलने जैसी आवाजें सुनाई देने और लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बनने की बात कही जा रही है। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस आयुक्त से बात की।उन्होंने पुलिस आयुक्त को जांच में तेजी लाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने का दावा

फायरिंग की घटना के बीच सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट सामने आई है, जिसमें कुछ लोगों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करते हुए गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने की बात कही है। पोस्ट में अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम का उल्लेख किया गया है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि टाइगर श्रॉफ को पहले फोन के जरिए समझाने की कोशिश की गई थी। इसके बाद भी बात नहीं मानने पर कार्रवाई करने की बात लिखी गई है। पोस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन लोगों को भी धमकी देने का दावा किया गया है, जो कथित तौर पर उनकी बात नहीं मानेंगे या सलमान खान के साथ काम करेंगे।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। प्रवक्ता सचिन सांवत ने कहा है कि- अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की खबर चौंकाने वाली है। मुंबई में आखिर हो क्या रहा है? बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी और कई अभिनेताओं व फिल्म निर्माताओं को मिल रही धमकियों ने मुंबई की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सावंत ने कहा कि- राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि जो लोग कभी कहते थे कि महाराष्ट्र बिहार जैसा बनता जा रहा है, वे अब कह रहे हैं कि बिहार ही बेहतर है। सावंत ने कहा कि- हम मुंबई में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते खौफ को लेकर सरकार की कड़ी निंदा करते हैं।

ये भी पढ़ें

पहले भी धमकी मिलने की चर्चा

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टाइगर श्रॉफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि, पिछली धमकी और मौजूदा घटना के बीच कोई संबंध है या नहीं, इस संबंध में अभी पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल इस मामले में हमलावरों की पहचान, फायरिंग के पीछे की वजह, कथित तौर पर घायल हुए लोगों की संख्या और सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की वास्तविकता जैसे सवाल अहम हैं। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें