गुरु पूर्णिमा विशेष : रतलाम की गौरवशाली राजज्योतिष परंपरा और तीन पीढ़ियों से ज्ञान-साधना की अविरल ज्योति ‘डॉ. वेणु हरिवंश शर्मा’

गुरु पूर्णिमा विशेष में पढ़िए रतलाम की गौरवशाली राजज्योतिष परंपरा की प्रेरक कहानी। राजज्योतिष पं. विनायकलाल शर्मा से डॉ. वेणु हरिवंश शर्मा तक तीन पीढ़ियों से ज्ञान, साधना और गुरु-शिष्य परंपरा की अविरल विरासत।

गुरु पूर्णिमा विशेष : रतलाम की गौरवशाली राजज्योतिष परंपरा और तीन पीढ़ियों से ज्ञान-साधना की अविरल ज्योति ‘डॉ. वेणु हरिवंश शर्मा’
गुरु पूर्णिमा पर विशेष।

राजज्योतिष पं. विनायकलाल शर्मा के परिवार की शास्त्रीय साधना और लोककल्याण का प्रेरक सफर

अक्षांश मिश्रा

भारतभूमि की सनातन परंपरा में गुरु केवल ज्ञानदाता नहीं, बल्कि संस्कृति, संस्कार और शाश्वत मूल्यों के अमर संरक्षक माने गए हैं। गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय सभ्यता की वह अनुपम धरोहर है, जिसने अनादिकाल से ज्ञान-विज्ञान, धर्म-दर्शन और लोककल्याण की अक्षुण्ण ज्योति को प्रज्वलित रखा है। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व इसी दिव्य परंपरा के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता का महापर्व माना जाता है।

रतलाम की पुण्यभूमि भी ऐसी ही एक गौरवशाली ज्योतिषीय परंपरा की साक्षी रही है। इस परंपरा के शिखर पुरुष राजज्योतिष पंडित विनायकलाल शर्मा (दिवंगत) थे, जिन्हें तत्कालीन रतलाम रियासत के महाराजा रतन सिंह राठौर के राजज्योतिष होने का गौरव प्राप्त था। ज्योतिषशास्त्र में उनकी अद्वितीय विद्वत्ता, गहन शास्त्रीय अध्ययन, सूक्ष्म गणनाओं तथा सत्यनिष्ठ परामर्श ने उन्हें तत्कालीन राजदरबार में विशिष्ट सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाई। उनका संपूर्ण जीवन भारतीय ज्योतिष की प्रामाणिकता और शास्त्रीय गरिमा का सजीव उदाहरण माना जाता है।

इस अमूल्य ज्ञान-परंपरा को उनके सुपुत्र राजज्योतिष पंडित गोपालचंद्र शर्मा ने साधना, तपस्या और स्वाध्याय के माध्यम से न केवल सुरक्षित रखा, बल्कि उसे और अधिक समृद्ध एवं सशक्त बनाया। उन्होंने अपने ज्ञान को केवल ग्रंथों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा की पावन मर्यादा का निर्वहन करते हुए अगली पीढ़ी को भी इस दिव्य विद्या से अभिसिंचित किया।

ये भी पढ़ें

ज्योतिष सिर्फ भविष्य कथन नहीं, मानव जीवन के कल्याम का पथप्रदर्शक

इसी गौरवशाली परंपरा के उत्तराधिकारी डॉ. वेणु हरिवंश शर्मा ने अपने पूज्य दादाजी राजज्योतिष पंडित गोपालचंद्र शर्मा के सान्निध्य में ज्योतिषशास्त्र का विधिवत अध्ययन किया। उन्होंने इस ज्ञान को केवल पारिवारिक विरासत के रूप में ग्रहण नहीं किया, बल्कि निरंतर अध्ययन, मनन, साधना और अनुसंधान के माध्यम से उसे आत्मसात किया।

डॉ. शर्मा के लिए ज्योतिष केवल भविष्य कथन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय ऋषि-परंपरा का दिव्य विज्ञान, मानव जीवन के कल्याण का पथप्रदर्शक तथा ईश्वरीय व्यवस्था के सूक्ष्म रहस्यों को समझने का एक पवित्र साधन है।

श्रद्धा, अनुशासन और पुरुषार्थ का आधार

वर्तमान में डॉ. वेणु हरिवंश शर्मा अपने पूर्वजों द्वारा प्रज्ज्वलित ज्ञानदीप को आधुनिक युग की आवश्यकताओं के अनुरूप समाज तक पहुँचाने का सतत और निष्ठापूर्ण प्रयास कर रहे हैं। उनके व्यक्तित्व में शास्त्र के प्रति अटूट श्रद्धा, गुरु के प्रति समर्पण, परंपरा के प्रति गौरवबोध तथा समाज के प्रति सेवा-भाव का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने अपनी विद्वत्ता, विनम्रता और सतत साधना के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि यदि परंपरा को श्रद्धा, अनुशासन और पुरुषार्थ का आधार प्राप्त हो, तो वह समय के प्रत्येक परिवर्तन के साथ और अधिक प्रकाशमान होती चली जाती है।

ये भी पढ़ें

परदादा द्वारा स्थापित गौरवशाली विरासत की सच्ची उत्तराधिकारी

डॉ. वेणु हरिवंश शर्मा ने अपने परदादा द्वारा स्थापित गौरवशाली राजज्योतिषीय विरासत तथा अपने दादाजी द्वारा संरक्षित ज्ञान-धारा को न केवल अक्षुण्ण बनाए रखा है, बल्कि अपने सतत अध्ययन, अनुसंधान और लोकहितकारी मार्गदर्शन से उसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का उल्लेखनीय कार्य भी किया है। वे उस अमर परंपरा की सच्ची उत्तराधिकारी हैं, जिसमें ज्ञान को प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समाज के कल्याण का माध्यम माना जाता है।

आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी मार्गदर्शक

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर यह गौरवशाली परंपरा भारतीय गुरु-शिष्य संस्कृति की जीवंत मिसाल बनकर सामने आती है। राजज्योतिष पंडित स्व. विनायकलाल शर्मा से प्रज्ज्वलित हुई ज्ञान-ज्योति, राजज्योतिष पंडित गोपालचंद्र (गोचर) शर्मा के माध्यम से आज डॉ. वेणु हरिवंश शर्मा तक अविरल प्रवाहित हो रही है। यह केवल एक परिवार की गौरवगाथा नहीं, बल्कि भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा, सनातन ज्ञान-साधना और सांस्कृतिक विरासत की प्रेरणादायी यात्रा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें