रतलाम में यहां निरस्त हुआ चुनाव, प्रत्याशी की मौत के कारण निर्वाचन विभाग ने लिया फैसला, 8 को होना था मतदान

रतलाम जिले की एक पंचायत के पंच पद का निर्वाचन रद्द कर दिया गया है। निर्वाचन विभाग ने यह निर्णय एक प्रत्याशी की मौत के चलते लिया है।

Jul 4, 2022 - 22:31
 0
रतलाम में यहां निरस्त हुआ चुनाव, प्रत्याशी की मौत के कारण निर्वाचन विभाग ने लिया फैसला, 8 को होना था मतदान
बिरमावल ग्राम पंचायत में वार्ड 12 के पंच का चुनाव निरस्त।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला निर्वाचन विभाग ने जिले के बिरमावल के वार्ड क्रमांक 12 का निर्वाचन निरस्त कर दिया है। विभाग ने यह निर्णय पंच पद के एक प्रत्याशी की मौत होने के कारण लिया गया है।

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को होना है। इसक लिए संबंधित जनपदों, ग्राम पंचायतों और पंचायतों में चुनाव प्रचार चरम पर है। ऐसे में बिरमावल से एक बुरी खबर आई है। यहां वार्ड नंबर 12 के पंच पद के एक प्रत्याशी की मौत होने से निर्वाचन निरस्त करना पड़ा है। इसकी पुष्टि रतलाम ग्रामीण एसडीएम कृतिका भीमावत ने मीडिया से चर्चा में की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बिरमावल में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक 12 के पंच पद के लिए दो प्रत्याशी रामलाल और भेरूलाल ने नामांकन दाखिल किया था। उनका प्रचार-प्रसार जारी था। इसी दौरान रामलाल की मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी उक्त वार्ड का चुनाव निरस्त कर दिया है। इसकी प्रक्रिया बाद में होगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।