यह कैसी टीचर ? 'मैं करोड़ों डालर की वैश्या हूं, तुम्हारे साथ यौन संबंध बनाऊंगी', क्लास में अश्लील डांस भी किया...
अभी तक स्कूलों में टीचर और बच्चों के अश्लील डांस की घटनाएं देखने और सुनने को मिलती रही हैं लेकिन यहां तो एक महिला टीचर ने हद ही कर दी। उसने छात्रों से न सिर्फ अश्लील टिप्पणी की, बल्कि खुद को 'करोड़ों की वैश्या' तक बता डाला। टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है और नौकरी भी चली गई है।
फ्लोरिडा के लेक मिनेओला हाई स्कूल में कार्यवाहक महिला टीचर पर छात्रों से अभद्रता, धमकी और हमला करने के गंभीर आरोप; गिरफ्तारी के बाद नौकरी से बर्खास्त
Florida Teacher Obscene Behavior : अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कार्यवाहक महिला टीचर ने कक्षा में छात्रों के साथ कथित तौर पर अश्लील व्यवहार (Teacher Obscene Behavior) किया, अभद्र टिप्पणियां कीं और खुद को ‘करोड़ों डॉलर की वेश्या’ तक बताया। आरोप है कि उसने छात्रों को यौन संबंध बनाने की धमकी दी और कक्षा में अश्लील डांस भी किया। घटना सामने आते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मामला फ्लोरिडा के मिनेओला (Mineola) स्थित लेक मिनेओला हाई स्कूल (Lake Mineola High School) का है, जहां कार्यवाहक टीचर एंजेला पेथ जॉर्डन (Angela Peth Jordan) को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, घटना वाले दिन ही उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। लेक काउंटी शेरिफ ऑफिस (Lake County Sheriff's Office) के मुताबिक, जॉर्डन पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों पर अश्लील टिप्पणियां कीं और उन्हें यह कहते हुए धमकाया कि वह उनके साथ यौन संबंध बनाएंगी। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को ‘करोड़ों डॉलर की वेश्या’ बताया।
क्लास में किया अश्लील डांस, छात्रा की गर्दन पकड़ी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जॉर्डन ने कक्षा में ‘टुर्किंग’ (Twerking) जैसे अश्लील डांस भी किए। अधिकारियों के पहुंचने से पहले वह जोर-जोर से चिल्ला रही थीं और डेस्क पर हाथ पटक रही थीं, जिससे कक्षा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक छात्रा ने जांचकर्ताओं को बताया कि कक्षा समाप्त होने के समय उसके साथ टीचर द्वारा हमला भी किया गया। छात्रा के मुताबिक, “जैसे ही घंटी बजी और छात्र बाहर निकलने लगे, मैं अंत में बाहर निकल रही थी। तभी मैडम जॉर्डन मुझ पर चिल्लाईं, मुझे अभद्र नाम से पुकारा और पहले मेरे सिर पर हाथ रखा, फिर पीछे से मेरी गर्दन पकड़ ली।”
ये भी पढ़ें
कक्षा से बाहर जाने से किया इनकार तो बरती सख्ती
स्कूल के एक सिक्योरिटी गार्ड ने कक्षा में हो रही गड़बड़ी की सूचना दी, जिसके बाद टीचर पर कार्रवाई की गई। सहायक प्रधानाचार्य पैनेट (Principal Panet) मौके पर पहुंचे और जॉर्डन को अपना सामान समेटकर कक्षा छोड़ने का निर्देश दिया। लेकिन जॉर्डन ने कक्षा से बाहर जाने से इनकार कर दिया। जिससे एक डिप्टी को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्हें कक्षा से बाहर निकाला गया।
स्थिति बिगड़ी तो बुलाई पुलिस
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन जॉर्डन पुलिस से भी बहस करती रहीं। उन्होंने कहा, “मैं किसी के लिए खतरा नहीं हूं और मुझे मारा नहीं जा सकता।” इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हथकड़ी पहनाकर इमारत से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जॉर्डन 'बाइपोलर डिसऑर्डर' (Bipolar Disorder) बीमारी से जूझ रही है। माना जा रहा है कि टीचर का यह व्यवहार उनकी मानसिक स्थिति से जुड़ा हो सकता है।
ये भी पढ़ें









