बड़ा निर्णय ! लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को भेंट करेगा लाभांश, MSME मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय

लघु उद्योग निगम के संचालक मंडल ने लाभांश की राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट करने का निर्णय लिया है।

Feb 12, 2026 - 14:05
 0
बड़ा निर्णय ! लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को भेंट करेगा लाभांश, MSME मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय
लघु उद्योग निगम की बैठक में हुआ सीएम को संचालित लाभ में से लाभांश भेंट करने का निर्णय।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम अपने संचित लाभ में से जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लाभांश के रूप में राशि भेंट करेगा। एमएसएमई मंत्री एवं निगम के अध्यक्ष चेतन्य कुमार काश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम मुख्यालय पंचानन भवन में हुई संचालक मंडल की 294वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह और निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सबसे पहले बैठक पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण और पालन प्रतिवेदन की पुष्टि की गई। इस दौरान ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा भी गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए आगामी वित्त वर्ष में बड़ी मात्रा में कार्य आदेश जारी करेगा।

रिक्त पदों की भर्ती होगी

संचालक मंडल ने प्रबंध संचालक से कहा है कि वे कर्मचारी चयन मंडल से समन्वय कर प्रबंधक आदि के रिक्त पदों पर भर्ती सुनिश्चित करवाएं। इस दौरान रैंप गतिविधियों की अद्यतन स्थिति से संचालक मंडल को अवगत करवाया गया। इस दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मध्यप्रदेश शासन के समान देय यात्रा भत्ता की दरों को लागू किए जाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान अनेक वर्षों के लेखों का अनुमोदन किया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।