बोले तारे : जानिए, 23 जुलाई 2023 (रविवार) का राशिफल, आरोग्य और वास्तु के टिप्स

आपका राशिफल 23 जुलाई 2023 (रविवार) का दिन कैसा बीतने वाला है, यह बता रहे हैं ज्योतिषी पं. अजय शंकर भार्गव। वास्तु और आरोग्य उपाय भी जानें।

बोले तारे : जानिए, 23 जुलाई 2023 (रविवार) का राशिफल, आरोग्य और वास्तु के टिप्स
पं. अजय शंकर भार्गव।

आज का राशिफल और महत्वपूर्ण जानकारी

पंचांग

दिनांक : 23 जुलाई, 2023

वार : रविवार

तिथि : 05 पंचमी : 11:45

पक्ष : शुक्ल पक्ष

माह : श्रावण

नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी : 19:47

योग : परिध : 14:16

करण : बालव : 11:45

चन्द्रमा : कन्या

सूर्योदय : 05:53

सूर्यास्त : 19:22

दिशा शूल : पश्चिम

निवारण उपाय : जौ का सेवन

ऋतु : वर्षा ऋतु

गुलीक काल : 15:53 से 17:32

‌राहू काल : 17:32 से 19:12

अभीजित : 12:07 से 12:59

विक्रम संवत : 2080

शक संवत : 1945

युगाब्द : 5125

संवतसर नाम : पिंगल

चौघड़िया दिन

चंचल : 07:34 से 09:14 तक

लाभ : 09:14 से 10:54 तक

अमृत : 10:54 से 12:33 तक

शुभ : 14:13 से 15:53 तक

चौघड़िया रात

शुभ : 19:12 से 20:32 तक

अमृत : 20:32 से 21:53 तक

चंचल : 21:53 से 23:13 तक

लाभ : 01:54 से 03:14 तक

शुभ : 04:35 से 05:55 तक

आज के विशेष योग

वर्ष का 123वाँ दिन, सर्वा 05:53 से 29:54 तक, अमृतसिद्बि योग 19:47 से 29:54 तक, राष्ट्रीय श्रावण मास प्रारंभ, शुक्र वक्री 07:10, तिलक व आजाद जयंती, सायन सूर्य सिंह पर 07:21, रवियोग 19:47 से

टिप्स

पुरुषोत्तम माह में शहद का सेवन ना करें।

सुविचार

प्रतिष्ठा ऐसी होनी चाहिए जिसे कोई अपमानित ना कर सके।

आरोग्य उपाय : पेट के कीड़े नष्ट करने के कुछ सरल उपाय

  1. अनार के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें | यह चूर्ण दिन में तीन बार एक -एक चम्मच लें, इससे पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं।
  2. टमाटर को काटकर, उसमें सेंधा नमक और कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर सेवन करें। इस प्रयोग से पेट के कीड़े मर कर गुदा मार्ग से बाहर निकल जाते हैं।
  3. लहसुन की चटनी बनाकर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर सुबह -शाम खाने से पेट के कीड़े नष्ट होते हैं।

आज का राशिफल

राशि फलादेश मेष
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में मजबूती रहेगी। आय में भी निरंतरता बनी रहेगी एवं वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिक क्रोध एवं विवाद से बचें। माता की बातों का सम्मान करें एवं उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साझेदारी में सामंजस्य बनाकर रखें।

राशि फलादेश वृष
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज9 के दिन व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। संतान को पेट संबंधी कष्ट हो सकता है। छोटे भाई-बहनों से स्नेह बढ़ेगा। कुटुम्ब में मेलजोल बढ़ेगा।

 राशि फलादेश मिथुन
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन सामान्य है। मामा पक्ष से संपर्क हो सकता है। नियमित शिक्षा में कुछ व्यवधान उत्पन्न होंगे। संतान की कुछ आवश्यकताओं पर धन खर्च हो सकता है। परिवार के साथ कहीं पर यात्रा हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिल सकती है। धन की स्थिति और अधिक सुधरेगी।

 राशि फलादेश कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन शुभ है। भाग्य में वृद्धि प्राप्त होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति से संबंधित कार्य होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सुख-सुविधा हेतु इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीद सकते हैं।

 राशि फलादेश सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन सामान्य है। आज के दिन अधिक महत्वपूर्ण कार्यों के निर्णय लेने से बचें तथा बहुत अधिक आवश्यक हो तो निर्णय लेने में अधिक सावधानी बरतें। कानूनी मामलों में अधिक सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में पिता की सलाह से लाभ मिलेगा। अधिक आवश्यकता होने पर ही बड़ी यात्रा करें, अन्यथा न करें।

राशि फलादेश कन्या
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। अतिव्यय से बचें, क्योंकि सुख-सुविधाओं में जरूरत से अधिक खर्च से आपके आगे के जरूरी कार्यों में रुकावट आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। छोटे भाइयों से अच्छे संबंध बनेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है।

राशि फलादेश तुला
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता के कारण मन दुखी रहेगा एवं मन में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। लिवर कमजोर रह सकता है। पेट संबंधी विकार उत्पन्न हो सकता है, सावधानी रखें। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी।

 राशि फलादेश वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए शुभ है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। नसों से संबंधित रोग हो सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त होगी। पदोन्नति होने के योग भी बनते हैं। छोटे भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

राशि फलादेश धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन सामान्य है। मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। वर्तमान समय अस्थिरता का है अत: अपने मन एवं वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आय के साधन मजबूत होंगे।

 राशि फलादेश मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आय के साधन और बढ़ेंगे। कार्य की अधिकता बढ़ने से आत्मविश्वास और बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राशि फलादेश कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन सामान्य है। भाग्य में वृद्धि होगी। संतान की उन्नति का समय है। संतान का प्रभाव बढ़ेगा। वर्तमान समय में कई मामलों में संतान की सलाह से लाभ मिलेगा। स्वयं स्वास्थ्य का अवश्य ध्यान रखें। थकान महसूस होगी एवं ईश्वर आराधना करें।

राशि फलादेश मीन
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन शुभ है। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बनते हैं। संतान की उन्नति का अतिश्रेष्ठ समय है। संतान का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से भाग्योन्नति होगी। पिताजी का भी पूर्ण सहयोग रहेगा।

आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रों को कोटिशः शुभकामनाएं। आपका दिन शुभ हो।

 ---------------------------------------

*जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम*

*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ*

 ---------------------------------------

 गोमाता की गोचर भूमि अतिक्रमण से मुक्त करायें,

धरती माँ का बृक्ष लगाकर शृंगार करें

---------------------------------------

पं. अजय शंकर भार्गव

राष्ट्रीय कथा व्यास, तंत्र-मंत्र, ज्योतिष, विभिन्न कला विधाओं के ज्ञाता, चमत्कार विशेषज्ञ, गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक मैजीशियन।

पता

श्री राम जानकी कृपा दरबार,

विजयपुरम् कॉलोनी (महल के पीछे),

शिवपुरी म.प्र.

मो. नं. : 9993486638

(जीवन की विभिन्न समस्यायों के समाधान, सुख, सौभाग्य, संतान उन्नति हेतु इच्छित अनुष्ठान, जन्म पत्रिका निर्माण, संगीतमयी कथा, भागवत प्रवचन हेतु आप संपर्क कर सकते हैं।)