विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 में एक्सपर्ट की धुआंधार बल्लेबाजी ने ढहाया कहर, 65 रन से दर्ज की जीत

विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 जारी है। रात्रिकालीन मुकाबलों का रोमांच लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

Apr 30, 2023 - 00:03
 0
विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 में एक्सपर्ट की धुआंधार बल्लेबाजी ने ढहाया कहर, 65 रन से दर्ज की जीत
विदायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के रात्रिकालीन मैचों का आनंद लेते खेलप्रेमी।

रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा के तीसरे दिन नेहरू स्टेडियम में हुए रोमांच से भरे मुकाबले

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के रात्रिकालीन मुकाबलों का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां आयोजित मैच आनंद खेल प्रेमी स्टेडियम के साथ फेसबुक लाइव के माध्यम से उठा रहे हैं। स्टेडियम के मैदान पर रात एक्सपर्ट और कहर बॉयज के बीच जोरदार मुकाबला रहा। एक्सपर्ट की धुआंधार बल्लेबाजी के आगे कहर बॉयज नहीं टिक सकी। 

नेहरू स्टेडियम में हुए एक्सपर्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं 120 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कहर बॉयज की टीम के हौंसले पहले ही पस्त नजर आने लगे थे। शुरुआती दौर में बल्लेबाजों ने प्रयास भी किया लेकिन इतने बडे़ स्कोर के आगे टीम सात विकेट गवांकर महज 55 रन ही बना सकी। इस तरह एक्सपर्ट ने मैच 65 रनों से जीत लिया।

तीसरे दिन पहला मुकाबला आशुतोष और रतलाम स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। इसमें आशुतोष ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार दूसरे मैच में सियाराम ने राइजिंग स्टार को हराया। तीसरे मैच में ग्वली ने फाइटर इलेवन को हराया और चौथे मुकाबले में रतलाम इंडियन ने वारियर इलेवन को हराकर मुकाबले जीत लिया। इसके साथ ही टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच के दौरान रतलाम इंडियन ने भी विशाल स्कोर खड़ा था, जिसका पीछा वारियर नहीं कर सका।

ये रहे आयोजन में उपस्थित

स्टेडियम में चल रहे रात्रिकालीन इन मुकाबलों के तीसरे दिन अतिथि के रूप में मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, चंद्रकांत मांडोत, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, अश्विनी शर्मा, राजा राठौड़, मनीष जोशी, सुनील जैन, प्रकाश व्यास, समिति सदस्य अनुज शर्मा,  नीलेश पटेल सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।