SYSITS में पहली बार हुई TCS का वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव, कॉलेज के 7 सहित 15 विद्यार्थियों का हुआ चयन
रतलाम के SYSITS में पहली बार TCS के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया और 15 का चयन हुआ, जिनमें SYSITS के सात विद्यार्थी शामिल हैं।
150 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण रतलाम, जावरा और इंदौर के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को मिली सफलता
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), रतलाम में पहली बार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस भर्ती अभियान में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनमें SYSITS, रतलाम के सात विद्यार्थी शामिल हैं। आयोजन रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनी में रोजगार पाने का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
भर्ती अभियान के अंतर्गत BPS – Back Office Operations (Data Processing Transactions) पद के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें TCS की भर्ती टीम के आठ प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। टीम में HR प्रतिनिधियों के रूप में महिमा भदौरिया, निहाल वालेचा, आयुषी भार्गव एवं प्रांजल कल्याणे तथा पैनल सदस्यों के रूप में वरिष्ठ प्रबंधक उचित पटेल, सावन कुमार शर्मा, गौरव शर्मा एवं धर्मवीर सिंह शामिल रहे।
SYSITS, रतलाम से चयनित विद्यार्थियों में जिया बैरागी, ईशा कटारिया, पीयूष राणा, नाज़नीन खान, सोनल तंवर, भोलेश्वर बैरागी एवं माहिर खान शेरानी शामिल हैं। अन्य महाविद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों में शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलाम की मितिशा मीणा, शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय जावरा के अनवर हुसैन, अरिहंत कॉलेज रतलाम के प्रथम राव, दिव्यांश सिंह एवं वेदांशी गेहलोत तथा शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम की प्रभा सोलंकी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
संस्थान के नेतृत्व और T&P Cell की सक्रिय पहल से मिली सफलता
रतलाम में पहली बार TCS के वॉक-इन रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन संस्थान के नेतृत्व, प्रबंधन के सहयोग और प्रो. बलविंदर सिंह गुरदत्ता, समन्वयक, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट (T&P) Cell की सक्रिय पहल एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम रहा। संस्थान के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से इस महत्वपूर्ण पहल को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए गए। वहीं, डीन एकेडमिक प्रो. गोविंद झंवर ने शैक्षणिक गतिविधियों और रोजगारोन्मुखी पहलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
इस भर्ती अभियान को सफल बनाने में प्रो. बलविंदर सिंह गुरदत्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने TCS के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय स्थापित करने, भर्ती अभियान से संबंधित संवाद बनाए रखने, विद्यार्थियों तक अवसर की जानकारी पहुंचाने, पंजीकरण के लिए उन्हें प्रेरित करने तथा प्रचार-प्रसार एवं नियमित फॉलो-अप के लिए सक्रिय प्रयास किए।
इन महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी रहे भाग्यशाली
इसके साथ ही T&P Cell ने रतलाम, जावरा और इंदौर के विभिन्न महाविद्यालयों तक भर्ती अभियान की जानकारी पहुंचाकर अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों को भी इस अवसर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप SYSITS के सात विद्यार्थियों सहित विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 15 विद्यार्थियों का चयन संभव हुआ।
इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए सह संचालक उमेश शर्मा एवं वरदान शर्मा ने आयोजन की सफलता के लिए T&P Cell को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय एवं निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने संस्थान के प्राध्यापकों, विभिन्न समितियों तथा SYSITS परिवार के सभी सदस्यों के योगदान की भी सराहना की और इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
यह आयोजन उद्योग जगत के साथ संस्थान के समन्वय को सुदृढ़ करने, विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से उनके करियर निर्माण को प्रोत्साहित करने के प्रति SYSITS की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
ये भी पढ़ें
छोटे शहरों की प्रतिभाओं को बड़े कॉर्पोरेट अवसरों से जोड़ने की पहल
यह पहल छोटे शहरों की प्रतिभाओं को बड़े कॉर्पोरेट अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि रोजगार के अवसर केवल महानगरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रतिभा और योग्यता के आधार पर छोटे शहरों के विद्यार्थी भी प्रतिष्ठित कंपनियों में अपना करियर बना सकते हैं। SYSITS का संकल्प है- केवल डिग्री नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का करियर निर्माण। शिक्षा से कौशल, कौशल से रोजगार और रोजगार से सशक्त भविष्य की ओर बढ़ने की यह प्रतिबद्धता संस्थान की रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण को रेखांकित करती है।






