बोले तारे : जानिए, 20 जुलाई 2023 (शुक्रवार) का राशिफल, आरोग्य और वास्तु के टिप्स

आपका राशिफल 20 जुलाई 2023 (शुक्रवार) का दिन कैसा बीतने वाला है, यह बता रहे हैं ज्योतिषी पं. अजय शंकर भार्गव। वास्तु और आरोग्य उपाय भी जानें।

बोले तारे : जानिए, 20 जुलाई 2023 (शुक्रवार) का राशिफल, आरोग्य और वास्तु के टिप्स
पं. अजय शंकर भार्गव।

आज का राशिफल और महत्वपूर्ण जानकारी

पंचांग

दिनांक :- 20 जुलाई 2023
वार :- गुरुवार
तिथी :- 03 तृतिया :- 28:31
पक्ष :- शुक्लपक्ष 
माह :- श्रावण
नक्षत्र :- आश्लेषा :- 10:55
योग :- सिद्बि :- 11:22
करण :- तैतिल :- 17:44
चन्द्रमा : - कर्क 10:55/सिंह
सूर्योदय :- 05:52
सूर्यास्त :- 19:23
दिशा शूल : दक्षिण
निवारण उपाय : दही का सेवन
ऋतु :- वर्षा ऋतु 
गुलीक काल:- 09:13 से 10:53
राहू काल :- 14:13 से 15:53
अभीजित महूर्त : 12:07 से 12:59

विक्रम संवत : 2080

शक संवत : 1945

युगाब्द संवत : 5125

संवतसर नाम : पिंगल

चौघड़िया दिन

शुभ:- 05:53 से 07:33 तक
चंचल:- 10:53 से12:33 तक
लाभ:- 12:33 से14:13 तक
अमृत:- 14:13 से 15:53 तक
शुभ:- 17:33 से 19:13 तक

चौघड़िया रात

अमृत:- 19:13 से 20:33 तक
चंचल:- 20:33 से 21:53 तक
लाभ:- 00:33 से 01:54 तक
शुभ:- 03:14 से 04:34 तक
अमृत:- 04:34 से 05:54 तक

आज के विशेष योग

 वर्ष का 120वां दिन, सूर्य पुष्य पर 16:56, संग चं.चं. स्त्री, वाहन मण्डूक वर्षा. रवियोग 10:55 से 16:56तक

टिप्स

पुरुषोत्तम माह में शहद का सेवन ना करें।

सुविचार

अपनी सफलता पर कभी इतना गुरुर मत करना कि आपको अपने अंदर की कमियां दिखना बंद हो जाएं

आरोग्य उपाय : हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के उपाय
इलायची
इलायची के स्वास्थ्य प्रभावों की जांच के एक अध्ययन में पाया गया कि कई महीनों तक दैनिक इलायची लेने के बाद मरीजों के ब्लड प्रेशर रीडिंग में महत्वपूर्ण कमी देखी गई। आप इलायची के बीज या मसाले को, सूप और स्टॉज में और एक विशेष स्वाद के लिए बेकरी के सामान में, सकारात्मक स्वास्थ्य लाभ के लिए शामिल कर सकते हैं।
तुलसी
तुलसी तनाव से संबंधित हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकती है और इसे रोज़ाना लिया जा सकता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। अपने आहार में ताजी तुलसी शामिल करना चाहिए। तुलसी के ताजा पत्तों को सूप, सलाद और पुलाव के साथ खाया जा सकता हैं।
लहसुन
लहसुन में आपके ब्लड वेसल्स को आराम और फ़ैलाने जैसी शक्तियां शामिल है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होती है। इससे रक्त प्रवाह आसानी से होता है और यह ब्लड प्रेशर को कम कर देता है। आप अपने पसंदीदा व्यंजनों में ताजा लहसुन को भून कर डाल सकते हैं।

आज का राशिफल

राशि फलादेश मेष
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। नए लोगों से परिचय होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
 राशि फलादेश वृष
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। हड़बड़ी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। बड़ों की सलाह मानें, लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। 
 राशि फलादेश मिथुन
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। अच्‍छी खबरें प्राप्त होंगी। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
 राशि फलादेश कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में चैन रहेगा। नए मित्र बनेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। घर में मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
 राशि फलादेश सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन सुगम होगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी मे प्रभाव बढ़ेगा। 
 राशि फलादेश कन्या
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपने काम पर ध्यान दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। उत्साह में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। 
राशि फलादेश तुला
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। काम में मन लगेगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। प्रमाद न करें। शत्रु परास्त होंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा।
 राशि फलादेश वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई कारोबारी बड़ा सौदा लाभ दे सकता है।
राशि फलादेश धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
निवेश इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता, उत्साह व संतुष्टि रहेंगे। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।   
 राशि फलादेश मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
विवाद को बढ़ावा न दें, क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। शारीरिक‍ शिथिलता रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न उठाएं। चोट व दुर्घटना से हानि तथा पीड़ा का योग बनता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
 राशि फलादेश कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह तथा प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यस्तता रहेगी। जीवन सुखमय बीतेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा।
राशि फलादेश मीन
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद से बचें। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा ।

आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रों को कोटिशः शुभकामनाएं। आपका दिन शुभ हो।

 ---------------------------------------

*जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम*

*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ*

 ---------------------------------------

 गोमाता की गोचर भूमि अतिक्रमण से मुक्त करायें,

धरती माँ का बृक्ष लगाकर शृंगार करें

---------------------------------------

पं. अजय शंकर भार्गव

राष्ट्रीय कथा व्यास, तंत्र-मंत्र, ज्योतिष, विभिन्न कला विधाओं के ज्ञाता, चमत्कार विशेषज्ञ, गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक मैजीशियन।

पता

श्री राम जानकी कृपा दरबार,

विजयपुरम् कॉलोनी (महल के पीछे),

शिवपुरी म.प्र.

मो. नं. : 9993486638

(जीवन की विभिन्न समस्यायों के समाधान, सुख, सौभाग्य, संतान उन्नति हेतु इच्छित अनुष्ठान, जन्म पत्रिका निर्माण, संगीतमयी कथा, भागवत प्रवचन हेतु आप संपर्क कर सकते हैं।)