जॉब अलर्ट ! आईटीआई में प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन 13 मई को, जानिए- पदों की संख्या और क्या चाहिए योग्यता
अगर आपको रोजगार की तलाश है तो यह खबर आपके लिए ही है। आपकी यह तलाश 13 मई को पूरी हो सकती है, कैसे और कहां- यह जानने के लिए यह खबर पढ़ें।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आईटीआई परिसर बाजना में पुरुष एवं महिला दोनों के लिए 13 मई को प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सुजलॉन कंपनी के बदनावर तथा इप्का फैक्ट्री रतलाम स्थित प्लांट के लिए भर्ती की जाएगी।
आद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बाजना के प्राचार्य ने बताया कि प्लेसमेंट कैंपस में अस्थायी वर्कमैन के लगभग 100 पदों के लिए भर्ती होगी। 8वीं, 10वी आईटीआई एवं 12वीं उत्तीर्ण, 18 से 40 वर्ष के युवक एवं युवतियां आवेदन कर सकते हैं। इसके अंतर्गत शासकीय एवं निजी आईटीआई दोंनों मान्य होंगे।
ये भी पढ़ें
8वीं पास उम्मीदवार को कलेक्टर रेट अनुसार, आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार को 15 हजार 975 रुपए प्रतिमाह एवं 12वीं पास अभ्यर्थियों को 14 हजार 759 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इक्ष्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैंपस में सम्मिलित होने के लिए लिंक https://forms.gle/U6QKvCG5a2ESBjem6 पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें









