रतलाम रेल मंडल में हादसा ! गोवा एक्सप्रेस ट्रेन ने निरीक्षण ट्रॉली को मारी टक्कर, ट्रॉली क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत; दूसरा गंभीर
शाजापुर के मक्सी-पीर उमरोद रेलखंड पर झोंकर फाटक के पास गोवा एक्सप्रेस की ट्रैक मेंटेनेंस ट्रॉली से टक्कर में एक रेलकर्मी की मौत, दूसरा गंभीर घायल। रेल यातायात आधे घंटे प्रभावित रहा।
मक्सी-पीर उमरोद के बीच झोंकर फाटक के पास हादसा, घायल रेलकर्मी का पैर कटा; आधे घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात
एसीएन टाइम्स @ शाजापुर । पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मक्सी और पीर उमरोद रेलवे स्टेशनों के बीच ग्राम झोंकर के रेलवे फाटक के पास ट्रैक सुधार कार्य में लगी स्थाई मार्ग निरीक्षक ट्रॉली (permanent way inspector's trolley) को डायवर्टेड गोवा एक्सप्रेस (Goa Express train) ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के चलते रेल यातायात करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहा।
ये भी पढ़ें
30 मिनट प्रभावित रहा रेल यातायात
रेलवे ने शुरू की जांच
रतलाम रेल मंडल प्रशासन ने भी घटना की पुष्टि करी है। मंडल प्रशासन के अनुसार मक्सी-पीर उमरोद के बीच गोवा एक्सप्रेस और ट्रॉली की टक्कर में एक रेलकर्मी की मौत हुई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
2तमिलनाडु में रेल हादसा ! मालगाड़ी में जा घुसी बागमती एक्सप्रेस, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 डिब्बों में लगी आग, हेल्पलाइन नंबर जारी, ट्रेनों का रूट बदला
3रेल हादसा : रतलाम में मालगाड़ी के डीजल से भरे दो वैगन बेपटरी, दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर रेल यातायात प्रभावित, कलेक्टर और डीआरएम सहित बचाव दल पहुंचा, देखें वीडियो...
4रेल हादसा अपडेट : दर्शन सुफरफास्ट ट्रेन के आगे पहाड़ से गिरा बड़ा पत्थर, ...और फिर हो गया ऐसा, देखें लाइव वीडियो...






