सफलता : विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी के मार्गदर्शन में प्रखर पुराणिक ने की पीएचडी, विक्रम विश्वविद्यालय ने दी उपाधि प्रदान की

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन ने डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम की प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी के मार्गदर्शन में शोध करने वाले प्रखर पुराणिक को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।

Mar 26, 2025 - 13:04
Mar 26, 2025 - 13:08
 0
सफलता : विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी के मार्गदर्शन में प्रखर पुराणिक ने की पीएचडी, विक्रम विश्वविद्यालय ने दी उपाधि प्रदान की
प्रखर पुराणिक।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम की प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में प्रखर पुराणिक ने विधि संकाय में शोध कार्य पूर्ण किया है। पुराणिक को विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा विधि संकाय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।

प्रखर की थीसिस का शीर्षक 'सिग्नीफिकेन्स ऑफ़ प्राइवेसी इन डिजिटल एरा: ए कम्पेरेटिव स्टडी ऑफ़ लॉस ऑफ़ यूएस, यूके, ईयू एंड इंडिया' है। वे डॉ. प्रशांत और प्राची पुराणिक के पुत्र हैं। प्रखर ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से स्नातक बीए-एलएलबी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एंड ज्यूडिशियल अकादमी, गुवाहाटी (असम) से स्नातकोत्तर किया। अपने शोध कार्य में प्रखर ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और भारत में डेटा संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनों और निर्णयों का विश्लेषण किया और समाज में गोपनीयता के महत्व का अध्ययन किया। वकीलों, संकाय सदस्यों, सहकर्मियों और विभिन्न शोध विद्वानों ने डॉ. अनुराधा तिवारी और उनके छात्र प्रखर को बधाई दी है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।