शब्द, संस्कार और संवेदना ! नीतेश जोशी के कविता संग्रह ‘तुम्हारे लिए…’ को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘एमिली डिस्कन’ पुरस्कार, 21 कविताओं का संग्रह है संकलन में

मप्र के बड़नगर के साहित्यकार नीतेश जोशी का कविता संग्रह तुम्हारे लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। इस संग्रह को एमिली डिक्सन पुरस्कार से नवाजा गया है।

Feb 24, 2026 - 23:44
Feb 25, 2026 - 00:18
 0
शब्द, संस्कार और संवेदना ! नीतेश जोशी के कविता संग्रह ‘तुम्हारे लिए…’ को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘एमिली डिस्कन’ पुरस्कार, 21 कविताओं का संग्रह है संकलन में
नीतेश जोशी (साहित्यकार)

एसीएन टाइम्स @ बड़नगर । नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार नीतेश जोशी के नए कविता संग्रह तुम्हारे लिए…’ को अंतरराष्ट्रीय एमिली डिस्कन पुरस्कार (Emily Discon Award) प्राप्त हुआ है। बुकलिफ पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित यह कविता संग्रह जोशी की 21 प्रेम कविताओं का साझा संकलन है जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। पूर्व में भी साहित्यकार जोशी का सम्मान कई संस्थाओं के द्वारा किया गया है।

ज्ञात रहे साहित्यकार नीतेश जोशी साहित्य क्षेत्र में मध्य भारत का ऐसा सशक्त और प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें किसी औपचारिक परिचय की आवश्यकता नहीं है। वे एक ठेठ संस्कारित एवं साहित्यिक परिवार की पृष्ठभूमि से आते हैं, जहाँ शब्द केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि संस्कार और संवेदना का माध्यम रहे हैं। पारिवारिक वातावरण में प्राप्त साहित्यिक संस्कारों ने उनके रचनात्मक व्यक्तित्व को गहराई, संतुलन और भावनात्मक प्रामाणिकता प्रदान की है।

संवेदना भी और संवाद भी

तुम्हारे लिए… यह कविता-संग्रह प्रेम की उन अनुभूतियों का संकलन है, जो जीवन के कठिन संघर्षों और अनकहे क्षणों के बीच सहसा प्राप्त होती हैं। यह वह कोमलता है, जो हृदय की आंतरिक गहराइयों में चुपचाप बस जाती है और समय आने पर विचार बनकर शब्दों का रूप ले लेती है। इन कविताओं में प्रेम किसी एक रूप, किसी एक संबंध या किसी एक नाम तक सीमित नहीं है। यहाँ प्रेम संवेदना है, प्रतीक्षा है, समर्पण है और कभी-कभी स्वयं से संवाद भी। यह संग्रह उन भावों की अभिव्यक्ति है, जो हर उस मन में जन्म लेते हैं, जिसने कभी किसी के लिए धड़कना सीखा हो।

इस संग्रह की कविताएँ उनकी हैं जिसने कभी प्यार किया है

संग्रह तुम्हारे लिए…उनके लिए है, जो जीवन से भी अधिक प्रिय हैं। इस संग्रह को भारत के अलावा विदेशों में भी पढ़ा जा रहा है और यह संग्रह ऑनलाइन ओर ऑफ लाइन दोनों जगह उपलब्ध है। नीतेश जोशी की इस उपलब्धि पर नगर के साहित्यकार रमेश चागेसिया, प्रमोद पंचोली, सुभाष तिवारी, नवीन त्रिवेदी मुखिया, भवानी शंकर जोशी, विजय यादव आदि ने बधाई दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।