बोले तारे : जानिए, 18 जुलाई 2023 (मंगलवार) का राशिफल, आरोग्य और वास्तु के टिप्स

आपका राशिफल 18 जुलाई 2023 (मंगलवार) का दिन कैसा बीतने वाला है, यह बता रहे हैं ज्योतिषी पं. अजय शंकर भार्गव। वास्तु और आरोग्य उपाय भी जानें।

बोले तारे : जानिए, 18 जुलाई 2023 (मंगलवार) का राशिफल, आरोग्य और वास्तु के टिप्स

आज का राशिफल और महत्वपूर्ण जानकारी

पंचांग

दिनांक : 18 जुलाई 2023
वार : मंगलवार 
तिथि : 01 प्रतिपदा : 26:10
माह : श्रावण 
पक्ष : शुक्लपक्ष
नक्षत्र : पुष्य : 29:12
योग : हर्षण : 09:36
करण : किंस्तुध्ना : 13:04
चन्द्रमा : कर्क 
सुर्योदय : 05:51
सुर्यास्त : 19:24
दिशा शूल : उत्तर दिशा
निवारण उपाय : तिल का सेवन
 ऋतु : वर्षा ऋतु 
गुंलिक काल : 12:33 से 14:13
राहू काल : 15:53 से 17:34
अभीजित : 12:06 से 12:59

विक्रम संवत : 2080

शक संवत : 1945

युगाब्द संवत : 5125

संवतसर नाम : पिंगल

चौघड़िया दिन

अमृत : 05:52 से 07:33 तक

शुभ : 09:13 से 10:53 तक

चंचल : 14:13 से 15:53 तक

लाभ : 15:53 से 17:34 तक

अमृत : 17:34 से 19:14 तक

चौघड़िया रात

चंचल : 19:14 से 20:34 तक

लाभ : 23:13 से 00:33 तक

शुभ : 01:53 से 03:13 तक

अमृत : 03:13 से 04:33 तक

चंचल : 04:33 से 05:52 तक

आज के विशेष योग

वर्ष का 118वाँ दिन, पुरुषोतम मास प्रारंभ, राजयोग 26:10 से,इष्टि, करिदिन,

टिप्स

पुरुषोत्तम माह में नई चीजें ना खरीदें

सुविचार

बाहर की चुनौतियों से तुम तभी लड़ पाओगे जब अंदर की कमजोरियों को अच्छी तरह जान पाओगे

आरोग्य उपाय : आंखों के नीचे सूजन को कम करने के तरीके

ग्रीन टी बैग : ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट होता हैं, जो आपकी आंखों के आसपास की त्वचा को फिर से जीवंत करता हैं और सूजन, लालिमा और रेटिना की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें टैनिन होता है जो आंखों की सूजन को कम करने में सहायता करता है। इसके लिए आप ग्रीन टी बैग को रेफ्रिजिरेटर में रखकर ठंड़ा कर लीजिए। फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए आईलीड पर रखिए। आप इसे पूरे दिन दो से तीन बार कर सकते हैं।

आज का राशिफल

मेष(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। 

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। 

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। 

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। 

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) 

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। 

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। 

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रों को कोटिशः शुभकामनाएं। आपका दिन शुभ हो।

 ---------------------------------------

*जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम*

*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ*

 ---------------------------------------

 गोमाता की गोचर भूमि अतिक्रमण से मुक्त करायें,

धरती माँ का बृक्ष लगाकर शृंगार करें

---------------------------------------

पं. अजय शंकर भार्गव

राष्ट्रीय कथा व्यास, तंत्र-मंत्र, ज्योतिष, विभिन्न कला विधाओं के ज्ञाता, चमत्कार विशेषज्ञ, गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक मैजीशियन।

पता

श्री राम जानकी कृपा दरबार,

विजयपुरम् कॉलोनी (महल के पीछे),

शिवपुरी म.प्र.

मो. नं. : 9993486638

(जीवन की विभिन्न समस्यायों के समाधान, सुख, सौभाग्य, संतान उन्नति हेतु इच्छित अनुष्ठान, जन्म पत्रिका निर्माण, संगीतमयी कथा, भागवत प्रवचन हेतु आप संपर्क कर सकते हैं।)