कला-साहित्य : साहित्यकार एवं भाषाविद् डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति आयोजन ‘हमारे-अपने जलजजी’ 8 फरवरी को, कविता लेखन स्पर्धा के पुरस्कार दिए जाएंगे

साहित्यकार डॉ. जयकुमार जलज की स्मृति में हमारे अपने जलजजी का आयोजन 8 फरवरी को होगा। इस मौके पर काव्यपाठ भी होगा।

Feb 5, 2026 - 21:18
 0
कला-साहित्य : साहित्यकार एवं भाषाविद् डॉ. जयकुमार 'जलज' स्मृति आयोजन ‘हमारे-अपने जलजजी’ 8 फरवरी को, कविता लेखन स्पर्धा के पुरस्कार दिए जाएंगे

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साहित्यिक जगत में रतलाम का नाम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने वाले विख्यात साहित्यकार एवं भाषाविद डॉ. जयकुमार 'जलज' की स्मृति में “हमारे–अपने जलजजी” का आयोजन 8 फरवरी (रविवार), 2026 को होगा। प्रतिवर्ष होने वाला यह साहित्यिक आयोजन आई.एम.ए. हॉल, राजेन्द्र नगर, रतलाम में अपराह्न 3.00 बजे शुरू होगा।

यह जानकारी देते हुए आयोजन की सहयोगी संस्था राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पंवार ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. जलज स्मृति कविता लेखन प्रतियोगिता–2025 के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही डॉ. जलज के साहित्यिक अवदान पर आधारित संस्मरणों की प्रस्तुति एवं उनकी चयनित कविताओं का स-स्वर पाठ भी किया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी होंगी। अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला करेंगे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धा पदम घाटे, स्मिता निर्मल हुम्बड़, आशीष दशोत्तर (अध्यक्ष- वनमाली सृजन केन्द्र, रतलाम), डॉ. मुनीन्द्र दुबे (अध्यक्ष- स्व. अरुण भार्गव हिन्दी साहित्य सेवा समिति), सुभाष जैन (अध्यक्ष- हमलोग संस्था), संजय परसाई ‘सरल’, प्रकाश हेमावत, विनोद झालानी एवं महावीर वर्मा ने समस्त साहित्य प्रेमियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में उपस्थित होकर डॉ. जलजजी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।