सफलता : श्री योगीन्द्र सागर कॉलेज के 28 विद्यार्थियों का 6 लाख के आकर्षक पैकेज पर हुआ चयन, बैंगलुरु में देंगे सेवाएं

रतलाम के श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के 28 विद्यार्थियों का चयन बैंगलुरु की कंपनी के लिए हुआ है। इन्हें सालाना 6 लाख रुपए का पैकेज ऑफर किया गया है।

Jun 3, 2025 - 01:17
 0
सफलता : श्री योगीन्द्र सागर कॉलेज के 28 विद्यार्थियों का 6 लाख के आकर्षक पैकेज पर हुआ चयन, बैंगलुरु में देंगे सेवाएं
श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के 28 विद्यार्थियों को मिला 6 लाख रुपए का पैकेज।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस रतलाम के 28 छात्रों का चयन  बैंगलुरु की इंट्रेंज (INTRAINZ) इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुआ है। इनका चयन 6-6 लाख रुपए के पैकेज पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में विद्यार्थियों में बी.टेक. कम्प्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बीबीए और एमबीए के विद्यार्थी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार योगीन्द्र सागर कॉलेज के चयनित विद्यार्थियों में बी.टेक. कम्प्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की कृति भटेवरा, वंशवी बैरागी, मोहम्मद फ़ुज़ैल खान, याह्या आरिफ, अभिनव निंबोला, नेहा हिंगोरानी, बुलबुल बैरागी, निखिल यादव, सुहानी जयसवाल, अमन मंसूरी, संस्कृति शर्मा, सिद्धि सरवड़, गिरजेश तलोदिया, समृद्धि रांका, हरिओम नायमा, जयश्री पांचाल, प्रियंका पाटीदार शामिल हैं। इसी प्रकार बीबीए के के रोनित ठक्कर, यश पांचाल, रोशनी टांक, ममता खंडेलवाल, श्रेयांश कोठारी एवं एमबीए की पूजा देवड़ा, आयुष बैरागी, निकिता धाकड़, नितिन पंवार, नीतेश सोनी, ख़ुशी लुनिया का चयन हुआ है।

कंपनी के अधिकारियों ने बताई कार्यशैली

कॉलेज के प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर प्रो. बलविंदर सिंह गुरुदत्ता ने बताया कि सभी चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से 6 लाख रुपए प्रति वर्ष का ऑफर दिया गया है। चयन प्रक्रिया में कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यशैली और तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया। कॉलेज के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा, वरदान शर्मा व संस्था निदेशक डॉ. गिरीश शाह ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सदस्यों के प्रयासों की सराहना तथा चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।