अच्छी खबर ! गंगासागर में रीजनल पार्क और टू-लेन सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी, महापौर परिषद ने प्रशासकीय और निविदा आमंत्रण की दी स्वीकृति

महापौर परिषद ने गंगासगर में रीजन पार्क व सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Feb 23, 2026 - 00:11
Feb 23, 2026 - 21:51
 0
अच्छी खबर ! गंगासागर में रीजनल पार्क और टू-लेन सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी, महापौर परिषद ने प्रशासकीय और निविदा आमंत्रण की दी स्वीकृति
गंगासागर में बनेगा रीजनल पार्क और टू-लेन सड़क भी बनेगी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र हाउसिंग बोर्ड द्वारा विकसित गंगासागर कॉलोनी को दो बड़ी सुविधाएं मिलने वाली हैं। यहां प्रस्तावित रीजनल पार्क (वन वाटिका) तथा मांगल्य मंदिर से कॉलोनी तक टू-लेन निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है। महापौर परिषद ने इसके लिए अपनी स्वीकृति दे दी है।

ये भी पढ़ें

महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक में जनहितैषी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई इसमें गंगासागर में रीजनल पार्क (वन वाटिका) निर्माण व मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अन्तर्गत आबकारी चौराहा से त्रिपोलिया गेट तक डामरीकृत फोरलेन सड़क निर्माण की वित्तीय स्वीकृति शामिल है। इसके साथ ही मांगल्य मंदिर से गंगासागर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मुख्य मार्ग तक टू-लेन सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण भी होगा। इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ होने वाला यह कार्य महापौर निधि से होगा। इसके लिए प्रशासकीय तथा निविदा आमंत्रण की स्वीकृति परिषद ने दी है।

पीएम आवास के अस्थाई आवंटन को भी स्वीकृति

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लौट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 3 एलआईजी फ्लैट का अस्थाई आवंटन किए जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान महापौर पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, राहुल जाखड़, सहायक यंत्री अनवर कुरैशी, उपयंत्री मनीष तिवारी, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।