मुकेश कुमार बने रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी, इंदौर में पदभार संभाला, खेमराज मीणा अहमदाबाद स्थानांतरित

रतलाम रेल मंडल के नए जनसंपर्क अधिकारी के रूप में मुकेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनकी पदस्थापना रतलाम मंडल से अहमदाबाद मंडल स्थानांतरित हुए खेमराज मीणा के स्थान पर हुई है।

Dec 23, 2025 - 20:34
 0
मुकेश कुमार बने रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी, इंदौर में पदभार संभाला, खेमराज मीणा अहमदाबाद स्थानांतरित
मुकेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में मुकेश कुमार को पदोन्नत किया गया है। उन्होंने मंगलवार को इंदौर में पदभार ग्रहण कर लिया। उनकी पदस्थापना जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के अहमदाबाद स्थानांतरित होने पर हुई है।

मुकेश कुमार इससे पूर्व रतलाम रेल मंडल कार्यालय में मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में पदस्थ थे। वर्तमान में पदस्थ जनसंपर्क अधिकारी इंदौर खेमराज मीना का स्थानांतरण अहमदाबाद में निर्माण विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में हुआ है। मीणा ने रतलाम मंडल में मिले सहयोग के लिए सभी मीडियाकर्मियों और सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।