खेलो MP यूथ गेम्स : विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धा 14 से एवं जिला स्तरीय 20 जनवरी को, 7 खेलों के खिलाड़ी सीधे राज्य स्तरीय स्पर्धा में होंगे शामिल

खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत होने वाली स्पर्धाओं को लेकर मप्र युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल संगठनों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आहूत की गई। इसमें आयोजन स्थल तय किए गए।

Jan 10, 2026 - 22:18
 0
खेलो MP यूथ गेम्स : विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धा 14 से एवं जिला स्तरीय 20 जनवरी को, 7 खेलों के खिलाड़ी सीधे राज्य स्तरीय स्पर्धा में होंगे शामिल
खेलो एमपी यूथ गेम्स रतलाम में 14 जनवरी से।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धाओं का आयोजन 14 से 19 जनवरी 2026 तक होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 जनवरी को होगी। विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तर पर कुल 28 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। 7 खेलों के खिलाड़ी सीधे राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे।

यह जानकारी संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशन में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने दी। बैठक का आयोजन कलेक्टर मिशा सिंह एवं एसपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें 28 खेल संघों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि कहां-कहां कौन से खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।

ऐसे करवा सकते हैं पंजीयन

बैठक में सभी खेल संघों के पदाधिकारियों से चर्चा की गई। सभी के सुझाव व मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए। आयोजन संबंधी जानकारियां जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी स्पर्धाओं के लिए https://gms.khelompyg25.com/registration-form लिंक के माध्यम से पंजीयन करवा सकते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी खेल और युवा कल्याण विभाग के नेहरू स्टेडियम रतलाम स्थित कार्यालय पर भी पंजीयन कराया जा सकता है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।