नियुक्ति / मनोनयन : भाजपा ने किया MP के 4 जिलों के नए अध्यक्षों का ऐलान, प्रदीप उपाध्याय को मिली रतलाम जिले की कमान

भाजपा द्वारा रतलाम, बालाघाट, बुरहानपुर और छतरपुर में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की गई है।

Jan 26, 2024 - 21:54
Jan 26, 2024 - 22:11
 0
नियुक्ति / मनोनयन : भाजपा ने किया MP के 4 जिलों के नए अध्यक्षों का ऐलान, प्रदीप उपाध्याय को मिली रतलाम जिले की कमान
रतलाम जिला भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष नियुक्ति होने पर प्रदीप उपाध्याय का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप स्वागत करते हुए।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुंह मीठा करा कर और अंगवस्त पहनाकर दी बधाई

एसीएन टाइम्स @ रतलाम / भोपाल । भाजपा ने मध्य प्रदेश के चार जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। रतलाम जिले की कमान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय को सौंपी गई है। उपाध्याय के प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्वागत कर बधाई दी।

मप्र भाजपा के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश के चार जिला अध्यक्षों की सूची जारी की। विधानसभा चुनाव के चलते पहले सूची जारी नहीं की जा सकी थी लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नए अध्यक्षों की घोषणा शुरू हो गई है। रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय बनाए गए हैं। उन्हें राजेंद्र सिंह लुनेरा के स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाद्याय अभी जिला महामंत्री पद पर काबिज रहे हैं। अन्य जिलों में बालाघाट में रामकिशोर कांवरे, बुरहानपुर मनोज माने और छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अंगवस्त्र पहनाकर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। उपाध्याय ने नियुक्ति पर मंत्री काश्यप का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष के रूप में उपाध्याय की नियुक्ति होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री काश्यप के यहां उपाध्याय का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।