मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय नव वर्ष, गुड़ी पड़वा, चैती चांद और चैत्र नवरात्रि की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी, अपने निवास पर सपत्निक स्थापित की गुड़ी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080, चैत्र नवरात्र और गुड़ी पड़वा के पावन पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर सपत्नीक गुड़ी भी स्थापित।

Mar 22, 2023 - 18:50
Mar 22, 2023 - 19:34
 0
मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय नव वर्ष, गुड़ी पड़वा, चैती चांद और चैत्र नवरात्रि की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी, अपने निवास पर सपत्निक स्थापित की गुड़ी
सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ सीएम निवास पर गुड़ी स्थापित करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080, चैत्र नवरात्र और गुड़ी पड़वा के पावन पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश दिया कि देवी माँ से यही प्रार्थना है कि नव संवत्सर सबके लिए मंगलमय हो, सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि तथा जीवन में खुशहाली आए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नवरात्रि में पूरा प्रदेश माँ की भक्ति में लगा है। यह सच्ची उपासना का पर्व है। हमने बेटी, बहन और माँ को शक्ति-देवी माना है। यह हमारे देश का मूल है। माँ, बहन-बेटी के सशक्तिकरण के बिना समाज और देश सशक्त नहीं हो सकता। इनके राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का अभियान प्रदेश में लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के साथ आज उगादी भी है, नया वर्ष आरंभ हो रहा है। भारतीय नव वर्ष, गुड़ी पड़वा, चैती चांद और चैत्र नवरात्रि की सभी को शुभकामनाएँ। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

150

मुख्यमंत्री चौहान ने गुड़ी पड़वा पर पत्नी साधना सिंह के साथ मुख्यमंत्री निवास पर गुड़ी स्थापित की। यह गुड़ी शुभ प्रतीक और विजय पताका के रूप में होती है। गुड़ी पड़वा के दिन घर के द्वार पर गुड़ी स्थापित करने की परम्परा है। महाराष्ट्र में इसका अधिक प्रचलन है। भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में गुड़ी पड़वा से शुभ कार्यों का आरंभ होता है।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।