राष्ट्रीय आयुष मिशन के मिशन लाइफ के तहत 29 मई  से 30 जून तक लगेंगे आयुष मेले, इलाज के अलावा यह सब भी होगा

रतलाम जिले में विकासखंड स्तरीय आयुष मेलों का आयोजन किया जाएगा। ये मेले 29 जून से लगेंगे। इसमें बीमारियों की जांच, इलाज के साथ ही योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

May 27, 2023 - 08:22
 0
राष्ट्रीय आयुष मिशन के मिशन लाइफ के तहत 29 मई  से 30 जून तक लगेंगे आयुष मेले, इलाज के अलावा यह सब भी होगा
मप्र आयुष विभाग।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम राष्ट्रीय आयुष मिशन’ योजनांतर्गत मिशन लाइफ’ व एकात्म अभियान के अवसर पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले के सभी विकासखंडों पर आयुष मेलों का आयोजन 29 मई  से 30 जून तक किया जा रहा है।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान ने बताया कि आयुष मेलों का उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकताआयुष चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसारसंचारी, असंचारी बीमारियों के रोकथाम हेतु जागरूकताबीमारी के प्रारंभिक स्तर पर स्क्रीनिंगदवाइयों की उपलब्ता, टेली मेडिसीन कसंल्टेशन एप आयुष क्योर का प्रचार प्रसार करना है। मिलेट (मोटे अनाज) से बनाए गए आरोग्यदायी व्यजंन एवं पाक शैली के बारे में बताया जाएगा।

डॉ. चौहान ने बताया कि रतलाम ग्रामीण पर ब्लॉक स्तरीय आयुष मेले का आयोजन आगामी 29 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक गांधी चौक धामनोद में, 30 मई को ग्राम पंचायत परिसर शिवगढ़ में, 31 मई को ग्राम पंचायत रिंगनोद में, 1 जून को ग्राम पंचायत खरवाकला, 2 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर सरवन में, 3 जून को अम्बे माता परिसर मावता में मेले आयोजित होंगे।

स्वास्थ्य मेलों में यूनानी होम्योपैथी आयुर्वेद एवं योगपैथीवार रोगविशेषज्ञतानुसार चिकित्सीय परामर्शयोगाभ्यास एवं योग से लाभ की सचित्र प्रदर्शनीसामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं योग प्रशिक्षकों द्वारा व्याधिनुसार योग से परामर्शआयुर्वेद दिनचर्याऋतुचर्यापोषण आहार एवं सामान्य रोगों से बचाव हेतु पम्फलेट वितरणऔषधीय पादपों का वितरणदेवारण्य योजना का प्रचार प्रसारदैनिक दिनचर्या के प्रभाव से विकसित बीमारियों की स्क्रीनिंग एवं हीमोग्लोबिनब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की निःशुल्क जांच कर औषधि का वितरण किया जाएगा। साथ ही जनअभियान परिषद एवं रामचंद्र मिशन के द्वारा योग गतिविधि की जानकारी दी जाएगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।