सावधान ! पहले पढ़ लें यह खबर : उसके बाद ही अगले 5 दिन घर से बाहर निकलें, वरना फंस सकते हैं मुसीबत में, त्योहार का मजा हो जाएगा किरकिरा
रतलाम शहर में 27 से 31 अक्टूबर तक वाहन लेकर घर से बाहर निकलने से पहले यह खबर पढ़ लें। कहीं ऐसा न हो जाए कि दीपोत्सव का मजा ही किरकिरा हो जाए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । यातायात पुलिस ने दीपोत्सव त्योहार के लिए खरीददारी और अन्य कार्यों के लिए बाजार में आने वालों की सुविधा के लिए यातायात डायवर्शन प्लान तैयार किया है। यह 27 से 31 अक्तूबर तक प्रभावशील रहेगा। इस दौरान असुविधा से बचने लिए इस डायवर्शन प्लान का पालन करेंगे तो परेशानी में पड़ने से बचेंगे।
दिपावली पर्व पर शहर के मध्य स्थित त्यौहारी बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले शहरी एवं ग्रामीणजन द्वारा साथ लाए जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों को सरल एवं सुगम यातायात व्यवस्था प्रदाय करने के लिए प्लान जारी हो चुका है। इसमें वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। यातायात पुलिस ने इसका पालन करने की अपील की है। यातायात पुलिस का कहना है कि असुविधा से बचने के लिए चार पहिया वाहनों को लेकर बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं करें एवं निर्धारित स्थलों पर ही अनिवार्य रूप से पार्किंग करें। यातायात मार्ग अवरुद्ध होने पर वाहनों को क्रेन से टोइंग किया जाएगा। यातायात पुलिस ने समस्त नगरवासियों एवं दुकानदारों से सहयोग की अपील है।
यहां ये वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
- नाहरपुरा चौराहे से डालूमोदी बाजार, घास बाजार, माणकचौक, न्यू क्लॉथ मार्केट तक। यहां समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- रानीजी का मंदिर से गणेश देवरी, नीमचौक, डालूमोदी बाजार, माणकचौक क्षेत्र तक।
- तोपखाना से चाँदनी चौक, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक।
- डालूमोदी बाजार से न्यू क्लॉथ मार्केट, घास बाजार, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक।
- घास बाजार से चौमुखीपुल, डालूमोदी बाजार, माणकचौक क्षेत्र तक।
- चौमुखी पुल से गणेश देवरी, घास बाजार, चाँदनी चौक माणकचौक क्षेत्र तक।
- बाजना बस स्टेण्ड से चाँदनी चौक, तोपखाना, चौमुखीपुल, गणेश देवरी माणकचौक क्षेत्र तक।
- नीमचौक से तोपखाना, चाँदनी चौक, रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी माणकचौक क्षेत्र तक।
(नोट – ऊपर बताए गए क्षेत्रों में समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिए नो व्हीकल जोन रहेगा।)
यहां नो व्हीकल जोन रहेगा
- हमदर्द मेडिकल से लक्ष्मीजी का मंदिर, माणकचौक थाना, नोलाईपुरा तक का रास्ता।
- जमनालाल स्वीट्स से माणकचौक चौराहा, साहूबावडी, घासबाजार, भुट्टा बाजार गली तक का रास्ता।
(नोट- उपरोक्त स्थानों पर पूर्ण रूप से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।)
एकांकी मार्ग व्यवस्था
- घास बाजार से डालूमोदी बाजार तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
- नाहरपुरा चौराहा से डालूमोदी बाजार तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
- गणेश देवरी से डालूमोदी बाजार तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
- चौमुखीपुल से गणेश देवरी तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
- चाँदनी चौक से चौमुखीपुल तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
वाहनों पार्किंग व्यवस्था
- धनजीभाई के नोहरे में दो पहिया वाहनों की पार्किंग।
- ईदगाह के पास सुतारों का वास में दो पहिया चार पहिया वाहनों की पार्किंग।
- आजाद चौक (चाँदनी चौक) के अंदर दो पहिया वाहनों की पार्किंग।
- डॉ. देवीसिंह की गली में दो पहिया वाहनों की पार्किंग।
- चौडावास, रामगढ़ में दो पहिया वाहनों की पार्किंग।
- काशीनाथ का नोहरा में दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग।
- अमृतसागर तालाब के किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग।