अमृत सागर सौंदर्यीकरण की विधायक काश्यप ने की समीक्षा, गढ़कैलाश मार्ग चौड़ा करने के निर्देश भी दिए

ऐतिहासिक अमृत सागर तालाब के सैंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट के कार्य जारी है। इसकी समीक्षा विधायक चेनत्य काश्यप ने। उन्होंने नई डिजाइन तैयार करने के निर्देश भी दिए।

May 2, 2023 - 23:56
 0
अमृत सागर सौंदर्यीकरण की विधायक काश्यप ने की समीक्षा, गढ़कैलाश मार्ग चौड़ा करने के निर्देश भी दिए
अमृत सागर के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा करते विधायक चेतन्य काश्यप व अन्य।

महापौर प्रहलाद पटेल भी रहे मौजूद, नगर निगम अधिकारियों के साथ आर्किटेक्ट एवं ठेकेदार भी रहे उपस्थित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अमृत सागर झील संरक्षण प्रबंधन परियोजना के तहत शहर में चल रहे कार्यों की विधायक चेतन्य काश्यप ने समीक्षा की। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल के साथ नगर निगम आयुक्त ए. पी. एस. गहरवार सहित निगम के अधिकारी, आर्किटेक्ट एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

प्रोजेक्ट के तहत कार्य कर रही कंपनी के इंजीनियरों ने प्रजेंटेशन दिया। इसका अवलोकन करते हुए विधायक काश्यप ने यहां बनने वाले स्वागत द्वार, वेटलैण्ड की ड्राइंग डिजाइन को देखा और उसमें आवश्यक बदलाव के निर्देश देते हुए नए सिरे से डिजाइन तैयार करने की बात कही।

विधायक काश्यप ने समीक्षा के दौरान कहा कि गढ़कैलाश महादेव मंदिर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना चाहिए। वर्तमान में यह मार्ग 10-12 फीट ही चौड़ा है। इसे अधिक चौड़ा करने के साथ ही सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लॉक, आमजन के बैठने के लिए बेंच, आकर्षक लाइट लगाने तथा स्वागत द्वार को और आकर्षक बनाकर इसे भव्यता प्रदान का सुझाव दिया। इसके लिए नाइन स्क्वेयर आर्किटेक्ट एण्ड इंजीनियर इंदौर के इंजीनियरों को नई डिज़ाइन तैयार करने के निर्देश दिए।

ये उपस्थित थे

बैठक के दौरान नगर निगम इंजीनियर जी. के. जायसवाल, सहायक यंत्री अनवर कुरैशी, उपयंत्री राजेश पाटीदार, आर्किटेक्ट कंपनी के सचिन चतुर्वेदी, श्रुति पुरोहित, सीनियर आर्किटेक्ट अनुपम एवं ठेकेदार की टीम के राघवेन्द्र भी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।