प्रसिद्ध पत्रकार डॉ. अशोक कुमट और साहित्यकार डॉ. प्रदीप सिंह राव ने प्रो. अज़हर हाशमी से सौजन्य भेंट कर जानी कुशलक्षेम

प्रो. अज़हर हाशमी की कुशलक्षेम जानने के लिए पत्रकार डॉ. अशोक कुमट और साहित्यकार डॉ. प्रदीपसिंह राव उनके घर पहुंचे। उन्होंने प्रो. हाशमी को रतलाम की धरोहर बताया।

May 1, 2024 - 01:26
May 1, 2024 - 01:56
 0
प्रसिद्ध पत्रकार डॉ. अशोक कुमट और साहित्यकार डॉ. प्रदीप सिंह राव ने प्रो. अज़हर हाशमी से सौजन्य भेंट कर जानी कुशलक्षेम
प्रो. अज़हर हाशमी के साथ पत्रकार डॉ. अशोक कुमट एवं साहित्यकार डॉ. प्रदीपसिंह राव।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रख्यात चिंतक प्रो. अज़हर हाशमी की कुशलक्षेम जानने उनके निवास पर प्रसिद्ध खेल पत्रकार डॉ. अशोक कुमट और साहित्यकार डॉ. प्रदीपसिंह राव पहुंचे। प्रो. हाशमी ने उनका आत्मिक अभिनंदन किया और अपनी पुस्तक ‘मुक्तक शतक’ भेंट की।

डॉ. राव ने अपनी पुस्तक ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ भेंट की। डॉ. कुमट ने कहा कि प्रो. हाशमी का साहित्य और चिंतन में अनुपम योगदान है। डॉ. राव ने कहा कि रतलाम का सौभाग्य है जो हाशमी जी इस नगर की धरोहर हैं। प्रो. हाशमी ने पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में कलम के अनवरत प्रवाह की अलख जगाए रखने का आह्वान किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।