कलेक्टर राजेश बाथम ने धराड़ में मतदाता जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, मतदान केंद्र का निरीक्षण भी किया, देखें वीडियो...

रतलाम में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्टर सहित पूरा प्रशासनिक अमला प्रतिबद्ध है। इसके तहत रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धराड़ में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

May 1, 2024 - 00:22
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के ग्राम धराड़ में मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम एवं एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

150

रैली धराड़ के मोहल्लों एवं मुख्य चोराहों से होते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर पहुंचकर विसर्जित हुई। इस दौरान एसडीएम त्रिलोचन गौड़, स्वीप नोडल अधिकारी तहसीलदार पिंकी साठे, सहायक नोडल योगेश सरवाड़, नायब तहसीलदार मनोज चौहान, निर्वाचन सुपरवाइजर ग्रामीण विक्रम राठौरसंकुल धराड़ के अमृतलाल जैन कैलाश देवड़ा, राजेंद्र चौहान, रमेश वसुनिया, जनशिक्षक जितेन्द्र डामरस्वीप टीम से सुनील कुमार गौड़, लक्ष्मण मालवीय, आशीष मिश्रा, रीतेश पंवार, अशोक व्यास एवं जनशिक्षा केंद्र के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। सभी ने मतदाताओं को 100 प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया।

500
200

कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

ग्राम धराड़ पहुंचे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बाथम ने ग्राम में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए स्थापित मतदान केन्द्रों का गहनता के साथ निरीक्षण भी किया। मतदान केन्द्र पर मतदाताओं तथा मतदान कार्मिकों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में एसडीएम तथा तहसीलदार को निर्देशित किया। एसपी लोढ़ा भी मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।